[ { "type": "श्लोक", "content": "कुन्देन्दीवरसुन्दरावतिबलौ विज्ञानधामावुभौ\n\nशोभाढ्यौ वरधन्विनौ श्रुतिनुतौ गोविप्रवृन्दप्रियौ।\n\nमायामानुषरूपिणौ रघुवरौ सद्धर्मवर्मौं हितौ\n\nसीतान्वेषणतत्परौ पथिगतौ भक्तिप्रदौ तौ हि नः।।1।।\n\nब्रह्माम्भोधिसमुद्भवं कलिमलप्रध्वंसनं चाव्ययं\n\nश्रीमच्छम्भुमुखेन्दुसुन्दरवरे संशोभितं सर्वदा।\n\nसंसारामयभेषजं सुखकरं श्रीजानकीजीवनं\n\nधन्यास्ते कृतिनः पिबन्ति सततं श्रीरामनामामृतम्।।2।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "मुक्ति जन्म महि जानि ग्यान खानि अघ हानि कर\n\nजहँ बस संभु भवानि सो कासी सेइअ कस न।।\n\nजरत सकल सुर बृंद बिषम गरल जेहिं पान किय।\n\nतेहि न भजसि मन मंद को कृपाल संकर सरिस।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "आगें चले बहुरि रघुराया। रिष्यमूक परवत निअराया।।\n\nतहँ रह सचिव सहित सुग्रीवा। आवत देखि अतुल बल सींवा।।\n\nअति सभीत कह सुनु हनुमाना। पुरुष जुगल बल रूप निधाना।।\n\nधरि बटु रूप देखु तैं जाई। कहेसु जानि जियँ सयन बुझाई।।\n\nपठए बालि होहिं मन मैला। भागौं तुरत तजौं यह सैला।।\n\nबिप्र रूप धरि कपि तहँ गयऊ। माथ नाइ पूछत अस भयऊ।।\n\nको तुम्ह स्यामल गौर सरीरा। छत्री रूप फिरहु बन बीरा।।\n\nकठिन भूमि कोमल पद गामी। कवन हेतु बिचरहु बन स्वामी।।\n\nमृदुल मनोहर सुंदर गाता। सहत दुसह बन आतप बाता।।\n\nकी तुम्ह तीनि देव महँ कोऊ। नर नारायन की तुम्ह दोऊ।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "जग कारन तारन भव भंजन धरनी भार।\n\nकी तुम्ह अकिल भुवन पति लीन्ह मनुज अवतार।।1।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "कोसलेस दसरथ के जाए । हम पितु बचन मानि बन आए।।\n\nनाम राम लछिमन दौउ भाई। संग नारि सुकुमारि सुहाई।।\n\nइहाँ हरि निसिचर बैदेही। बिप्र फिरहिं हम खोजत तेही।।\n\nआपन चरित कहा हम गाई। कहहु बिप्र निज कथा बुझाई।।\n\nप्रभु पहिचानि परेउ गहि चरना। सो सुख उमा नहिं बरना।।\n\nपुलकित तन मुख आव न बचना। देखत रुचिर बेष कै रचना।।\n\nपुनि धीरजु धरि अस्तुति कीन्ही। हरष हृदयँ निज नाथहि चीन्ही।।\n\nमोर न्याउ मैं पूछा साईं। तुम्ह पूछहु कस नर की नाईं।।\n\nतव माया बस फिरउँ भुलाना। ता ते मैं नहिं प्रभु पहिचाना।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "एकु मैं मंद मोहबस कुटिल हृदय अग्यान।\n\nपुनि प्रभु मोहि बिसारेउ दीनबंधु भगवान।।2।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "जदपि नाथ बहु अवगुन मोरें। सेवक प्रभुहि परै जनि भोरें।।\n\nनाथ जीव तव मायाँ मोहा। सो निस्तरइ तुम्हारेहिं छोहा।।\n\nता पर मैं रघुबीर दोहाई। जानउँ नहिं कछु भजन उपाई।।\n\nसेवक सुत पति मातु भरोसें। रहइ असोच बनइ प्रभु पोसें।।\n\nअस कहि परेउ चरन अकुलाई। निज तनु प्रगटि प्रीति उर छाई।।\n\nतब रघुपति उठाइ उर लावा। निज लोचन जल सींचि जुड़ावा।।\n\nसुनु कपि जियँ मानसि जनि ऊना। तैं मम प्रिय लछिमन ते दूना।।\n\nसमदरसी मोहि कह सब कोऊ। सेवक प्रिय अनन्यगति सोऊ।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "सो अनन्य जाकें असि मति न टरइ हनुमंत।\n\nमैं सेवक सचराचर रूप स्वामि भगवंत।।3।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "देखि पवन सुत पति अनुकूला। हृदयँ हरष बीती सब सूला।।\n\nनाथ सैल पर कपिपति रहई। सो सुग्रीव दास तव अहई।।\n\nतेहि सन नाथ मयत्री कीजे। दीन जानि तेहि अभय करीजे।।\n\nसो सीता कर खोज कराइहि। जहँ तहँ मरकट कोटि पठाइहि।।\n\nएहि बिधि सकल कथा समुझाई। लिए दुऔ जन पीठि चढ़ाई।।\n\nजब सुग्रीवँ राम कहुँ देखा। अतिसय जन्म धन्य करि लेखा।।\n\nसादर मिलेउ नाइ पद माथा। भैंटेउ अनुज सहित रघुनाथा।।\n\nकपि कर मन बिचार एहि रीती। करिहहिं बिधि मो सन ए प्रीती।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "तब हनुमंत उभय दिसि की सब कथा सुनाइ।।\n\nपावक साखी देइ करि जोरी प्रीती दृढ़ाइ।।4।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "कीन्ही प्रीति कछु बीच न राखा। लछमिन राम चरित सब भाषा।।\n\nकह सुग्रीव नयन भरि बारी। मिलिहि नाथ मिथिलेसकुमारी।।\n\nमंत्रिन्ह सहित इहाँ एक बारा। बैठ रहेउँ मैं करत बिचारा।।\n\nगगन पंथ देखी मैं जाता। परबस परी बहुत बिलपाता।।\n\nराम राम हा राम पुकारी। हमहि देखि दीन्हेउ पट डारी।।\n\nमागा राम तुरत तेहिं दीन्हा। पट उर लाइ सोच अति कीन्हा।।\n\nकह सुग्रीव सुनहु रघुबीरा। तजहु सोच मन आनहु धीरा।।\n\nसब प्रकार करिहउँ सेवकाई। जेहि बिधि मिलिहि जानकी आई।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "सखा बचन सुनि हरषे कृपासिधु बलसींव।\n\nकारन कवन बसहु बन मोहि कहहु सुग्रीव ।।5।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "नात बालि अरु मैं द्वौ भाई। प्रीति रही कछु बरनि न जाई।।\n\nमय सुत मायावी तेहि नाऊँ। आवा सो प्रभु हमरें गाऊँ।।\n\nअर्ध राति पुर द्वार पुकारा। बाली रिपु बल सहै न पारा।।\n\nधावा बालि देखि सो भागा। मैं पुनि गयउँ बंधु सँग लागा।।\n\nगिरिबर गुहाँ पैठ सो जाई। तब बालीं मोहि कहा बुझाई।।\n\nपरिखेसु मोहि एक पखवारा। नहिं आवौं तब जानेसु मारा।।\n\nमास दिवस तहँ रहेउँ खरारी। निसरी रुधिर धार तहँ भारी।।\n\nबालि हतेसि मोहि मारिहि आई। सिला देइ तहँ चलेउँ पराई।।\n\nमंत्रिन्ह पुर देखा बिनु साईं। दीन्हेउ मोहि राज बरिआई।।\n\nबालि ताहि मारि गृह आवा। देखि मोहि जियँ भेद बढ़ावा।।\n\nरिपु सम मोहि मारेसि अति भारी। हरि लीन्हेसि सर्बसु अरु नारी।।\n\nताकें भय रघुबीर कृपाला। सकल भुवन मैं फिरेउँ बिहाला।।\n\nइहाँ साप बस आवत नाहीं। तदपि सभीत रहउँ मन माहीं।।\n\nसुनि सेवक दुख दीनदयाला। फरकि उठीं द्वै भुजा बिसाला।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "सुनु सुग्रीव मारिहउँ बालिहि एकहिं बान।\n\nब्रम्ह रुद्र सरनागत गएँ न उबरिहिं प्रान।।6।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "जे न मित्र दुख होहिं दुखारी। तिन्हहि बिलोकत पातक भारी।।\n\nनिज दुख गिरि सम रज करि जाना। मित्रक दुख रज मेरु समाना।।\n\nजिन्ह कें असि मति सहज न आई। ते सठ कत हठि करत मिताई।।\n\nकुपथ निवारि सुपंथ चलावा। गुन प्रगटे अवगुनन्हि दुरावा।।\n\nदेत लेत मन संक न धरई। बल अनुमान सदा हित करई।।\n\nबिपति काल कर सतगुन नेहा। श्रुति कह संत मित्र गुन एहा।।\n\nआगें कह मृदु बचन बनाई। पाछें अनहित मन कुटिलाई।।\n\nजा कर चित अहि गति सम भाई। अस कुमित्र परिहरेहि भलाई।।\n\nसेवक सठ नृप कृपन कुनारी। कपटी मित्र सूल सम चारी।।\n\nसखा सोच त्यागहु बल मोरें। सब बिधि घटब काज मैं तोरें।।\n\nकह सुग्रीव सुनहु रघुबीरा। बालि महाबल अति रनधीरा।।\n\nदुंदुभी अस्थि ताल देखराए। बिनु प्रयास रघुनाथ ढहाए।।\n\nदेखि अमित बल बाढ़ी प्रीती। बालि बधब इन्ह भइ परतीती।।\n\nबार बार नावइ पद सीसा। प्रभुहि जानि मन हरष कपीसा।।\n\nउपजा ग्यान बचन तब बोला। नाथ कृपाँ मन भयउ अलोला।।\n\nसुख संपति परिवार बड़ाई। सब परिहरि करिहउँ सेवकाई।।\n\nए सब रामभगति के बाधक। कहहिं संत तब पद अवराधक।।\n\nसत्रु मित्र सुख दुख जग माहीं। माया कृत परमारथ नाहीं।।\n\nबालि परम हित जासु प्रसादा। मिलेहु राम तुम्ह समन बिषादा।।\n\nसपनें जेहि सन होइ लराई। जागें समुझत मन सकुचाई।।\n\nअब प्रभु कृपा करहु एहि भाँती। सब तजि भजनु करौं दिन राती।।\n\nसुनि बिराग संजुत कपि बानी। बोले बिहँसि रामु धनुपानी।।\n\nजो कछु कहेहु सत्य सब सोई। सखा बचन मम मृषा न होई।।\n\nनट मरकट इव सबहि नचावत। रामु खगेस बेद अस गावत।।\n\nलै सुग्रीव संग रघुनाथा। चले चाप सायक गहि हाथा।।\n\nतब रघुपति सुग्रीव पठावा। गर्जेसि जाइ निकट बल पावा।।\n\nसुनत बालि क्रोधातुर धावा। गहि कर चरन नारि समुझावा।।\n\nसुनु पति जिन्हहि मिलेउ सुग्रीवा। ते द्वौ बंधु तेज बल सींवा।।\n\nकोसलेस सुत लछिमन रामा। कालहु जीति सकहिं संग्रामा।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "कह बालि सुनु भीरु प्रिय समदरसी रघुनाथ।\n\nजौं कदाचि मोहि मारहिं तौ पुनि होउँ सनाथ।।7।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "अस कहि चला महा अभिमानी। तृन समान सुग्रीवहि जानी।।\n\nभिरे उभौ बाली अति तर्जा । मुठिका मारि महाधुनि गर्जा।।\n\nतब सुग्रीव बिकल होइ भागा। मुष्टि प्रहार बज्र सम लागा।।\n\nमैं जो कहा रघुबीर कृपाला। बंधु न होइ मोर यह काला।।\n\nएकरूप तुम्ह भ्राता दोऊ। तेहि भ्रम तें नहिं मारेउँ सोऊ।।\n\nकर परसा सुग्रीव सरीरा। तनु भा कुलिस गई सब पीरा।।\n\nमेली कंठ सुमन कै माला। पठवा पुनि बल देइ बिसाला।।\n\nपुनि नाना बिधि भई लराई। बिटप ओट देखहिं रघुराई।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "बहु छल बल सुग्रीव कर हियँ हारा भय मानि।\n\nमारा बालि राम तब हृदय माझ सर तानि।।8।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "परा बिकल महि सर के लागें। पुनि उठि बैठ देखि प्रभु आगें।।\n\nस्याम गात सिर जटा बनाएँ। अरुन नयन सर चाप चढ़ाएँ।।\n\nपुनि पुनि चितइ चरन चित दीन्हा। सुफल जन्म माना प्रभु चीन्हा।।\n\nहृदयँ प्रीति मुख बचन कठोरा। बोला चितइ राम की ओरा।।\n\nधर्म हेतु अवतरेहु गोसाई। मारेहु मोहि ब्याध की नाई।।\n\nमैं बैरी सुग्रीव पिआरा। अवगुन कबन नाथ मोहि मारा।।\n\nअनुज बधू भगिनी सुत नारी। सुनु सठ कन्या सम ए चारी।।\n\nइन्हहि कुद्दष्टि बिलोकइ जोई। ताहि बधें कछु पाप न होई।।\n\nमुढ़ तोहि अतिसय अभिमाना। नारि सिखावन करसि न काना।।\n\nमम भुज बल आश्रित तेहि जानी। मारा चहसि अधम अभिमानी।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "सुनहु राम स्वामी सन चल न चातुरी मोरि।\n\nप्रभु अजहूँ मैं पापी अंतकाल गति तोरि।।9।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "सुनत राम अति कोमल बानी। बालि सीस परसेउ निज पानी।।\n\nअचल करौं तनु राखहु प्राना। बालि कहा सुनु कृपानिधाना।।\n\nजन्म जन्म मुनि जतनु कराहीं। अंत राम कहि आवत नाहीं।।\n\nजासु नाम बल संकर कासी। देत सबहि सम गति अविनासी।।\n\nमम लोचन गोचर सोइ आवा। बहुरि कि प्रभु अस बनिहि बनावा।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "छंद", "content": "सो नयन गोचर जासु गुन नित नेति कहि श्रुति गावहीं।\n\nजिति पवन मन गो निरस करि मुनि ध्यान कबहुँक पावहीं।।\n\nमोहि जानि अति अभिमान बस प्रभु कहेउ राखु सरीरही।\n\nअस कवन सठ हठि काटि सुरतरु बारि करिहि बबूरही।।1।।\n\nअब नाथ करि करुना बिलोकहु देहु जो बर मागऊँ।\n\nजेहिं जोनि जन्मौं कर्म बस तहँ राम पद अनुरागऊँ।।\n\nयह तनय मम सम बिनय बल कल्यानप्रद प्रभु लीजिऐ।\n\nगहि बाहँ सुर नर नाह आपन दास अंगद कीजिऐ।।2।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "राम चरन दृढ़ प्रीति करि बालि कीन्ह तनु त्याग।\n\nसुमन माल जिमि कंठ ते गिरत न जानइ नाग।।10।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "राम बालि निज धाम पठावा। नगर लोग सब ब्याकुल धावा।।\n\nनाना बिधि बिलाप कर तारा। छूटे केस न देह सँभारा।।\n\nतारा बिकल देखि रघुराया । दीन्ह ग्यान हरि लीन्ही माया।।\n\nछिति जल पावक गगन समीरा। पंच रचित अति अधम सरीरा।।\n\nप्रगट सो तनु तव आगें सोवा। जीव नित्य केहि लगि तुम्ह रोवा।।\n\nउपजा ग्यान चरन तब लागी। लीन्हेसि परम भगति बर मागी।।\n\nउमा दारु जोषित की नाई। सबहि नचावत रामु गोसाई।।\n\nतब सुग्रीवहि आयसु दीन्हा। मृतक कर्म बिधिबत सब कीन्हा।।\n\nराम कहा अनुजहि समुझाई। राज देहु सुग्रीवहि जाई।।\n\nरघुपति चरन नाइ करि माथा। चले सकल प्रेरित रघुनाथा।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "लछिमन तुरत बोलाए पुरजन बिप्र समाज।\n\nराजु दीन्ह सुग्रीव कहँ अंगद कहँ जुबराज।।11।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "उमा राम सम हित जग माहीं। गुरु पितु मातु बंधु प्रभु नाहीं।।\n\nसुर नर मुनि सब कै यह रीती। स्वारथ लागि करहिं सब प्रीती।।\n\nबालि त्रास ब्याकुल दिन राती। तन बहु ब्रन चिंताँ जर छाती।।\n\nसोइ सुग्रीव कीन्ह कपिराऊ। अति कृपाल रघुबीर सुभाऊ।।\n\nजानतहुँ अस प्रभु परिहरहीं। काहे न बिपति जाल नर परहीं।।\n\nपुनि सुग्रीवहि लीन्ह बोलाई। बहु प्रकार नृपनीति सिखाई।।\n\nकह प्रभु सुनु सुग्रीव हरीसा। पुर न जाउँ दस चारि बरीसा।।\n\nगत ग्रीषम बरषा रितु आई। रहिहउँ निकट सैल पर छाई।।\n\nअंगद सहित करहु तुम्ह राजू। संतत हृदय धरेहु मम काजू।।\n\nजब सुग्रीव भवन फिरि आए। रामु प्रबरषन गिरि पर छाए।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "प्रथमहिं देवन्ह गिरि गुहा राखेउ रुचिर बनाइ।\n\nराम कृपानिधि कछु दिन बास करहिंगे आइ।।12।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "सुंदर बन कुसुमित अति सोभा। गुंजत मधुप निकर मधु लोभा।।\n\nकंद मूल फल पत्र सुहाए। भए बहुत जब ते प्रभु आए ।।\n\nदेखि मनोहर सैल अनूपा। रहे तहँ अनुज सहित सुरभूपा।।\n\nमधुकर खग मृग तनु धरि देवा। करहिं सिद्ध मुनि प्रभु कै सेवा।।\n\nमंगलरुप भयउ बन तब ते । कीन्ह निवास रमापति जब ते।।\n\nफटिक सिला अति सुभ्र सुहाई। सुख आसीन तहाँ द्वौ भाई।।\n\nकहत अनुज सन कथा अनेका। भगति बिरति नृपनीति बिबेका।।\n\nबरषा काल मेघ नभ छाए। गरजत लागत परम सुहाए।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "लछिमन देखु मोर गन नाचत बारिद पैखि।\n\nगृही बिरति रत हरष जस बिष्नु भगत कहुँ देखि।।13।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "घन घमंड नभ गरजत घोरा। प्रिया हीन डरपत मन मोरा।।\n\nदामिनि दमक रह न घन माहीं। खल कै प्रीति जथा थिर नाहीं।।\n\nबरषहिं जलद भूमि निअराएँ। जथा नवहिं बुध बिद्या पाएँ।।\n\nबूँद अघात सहहिं गिरि कैंसें । खल के बचन संत सह जैसें।।\n\nछुद्र नदीं भरि चलीं तोराई। जस थोरेहुँ धन खल इतराई।।\n\nभूमि परत भा ढाबर पानी। जनु जीवहि माया लपटानी।।\n\nसमिटि समिटि जल भरहिं तलावा। जिमि सदगुन सज्जन पहिं आवा।।\n\nसरिता जल जलनिधि महुँ जाई। होई अचल जिमि जिव हरि पाई।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "हरित भूमि तृन संकुल समुझि परहिं नहिं पंथ।\n\nजिमि पाखंड बाद तें गुप्त होहिं सदग्रंथ।।14।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "दादुर धुनि चहु दिसा सुहाई। बेद पढ़हिं जनु बटु समुदाई।।\n\nनव पल्लव भए बिटप अनेका। साधक मन जस मिलें बिबेका।।\n\nअर्क जबास पात बिनु भयऊ। जस सुराज खल उद्यम गयऊ।।\n\nखोजत कतहुँ मिलइ नहिं धूरी। करइ क्रोध जिमि धरमहि दूरी।।\n\nससि संपन्न सोह महि कैसी। उपकारी कै संपति जैसी।।\n\nनिसि तम घन खद्योत बिराजा। जनु दंभिन्ह कर मिला समाजा।।\n\nमहाबृष्टि चलि फूटि किआरीं । जिमि सुतंत्र भएँ बिगरहिं नारीं।।\n\nकृषी निरावहिं चतुर किसाना। जिमि बुध तजहिं मोह मद माना।।\n\nदेखिअत चक्रबाक खग नाहीं। कलिहि पाइ जिमि धर्म पराहीं।।\n\nऊषर बरषइ तृन नहिं जामा। जिमि हरिजन हियँ उपज न कामा।।\n\nबिबिध जंतु संकुल महि भ्राजा। प्रजा बाढ़ जिमि पाइ सुराजा।।\n\nजहँ तहँ रहे पथिक थकि नाना। जिमि इंद्रिय गन उपजें ग्याना।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "कबहुँ प्रबल बह मारुत जहँ तहँ मेघ बिलाहिं।\n\nजिमि कपूत के उपजें कुल सद्धर्म नसाहिं।।15(क)।।\n\nकबहुँ दिवस महँ निबिड़ तम कबहुँक प्रगट पतंग।\n\nबिनसइ उपजइ ग्यान जिमि पाइ कुसंग सुसंग।।15(ख)।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "बरषा बिगत सरद रितु आई। लछिमन देखहु परम सुहाई।।\n\nफूलें कास सकल महि छाई। जनु बरषाँ कृत प्रगट बुढ़ाई।।\n\nउदित अगस्ति पंथ जल सोषा। जिमि लोभहि सोषइ संतोषा।।\n\nसरिता सर निर्मल जल सोहा। संत हृदय जस गत मद मोहा।।\n\nरस रस सूख सरित सर पानी। ममता त्याग करहिं जिमि ग्यानी।।\n\nजानि सरद रितु खंजन आए। पाइ समय जिमि सुकृत सुहाए।।\n\nपंक न रेनु सोह असि धरनी। नीति निपुन नृप कै जसि करनी।।\n\nजल संकोच बिकल भइँ मीना। अबुध कुटुंबी जिमि धनहीना।।\n\nबिनु धन निर्मल सोह अकासा। हरिजन इव परिहरि सब आसा।।\n\nकहुँ कहुँ बृष्टि सारदी थोरी। कोउ एक पाव भगति जिमि मोरी।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "चले हरषि तजि नगर नृप तापस बनिक भिखारि।\n\nजिमि हरिभगत पाइ श्रम तजहि आश्रमी चारि।।16।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "सुखी मीन जे नीर अगाधा। जिमि हरि सरन न एकउ बाधा।।\n\nफूलें कमल सोह सर कैसा। निर्गुन ब्रम्ह सगुन भएँ जैसा।।\n\nगुंजत मधुकर मुखर अनूपा। सुंदर खग रव नाना रूपा।।\n\nचक्रबाक मन दुख निसि पैखी। जिमि दुर्जन पर संपति देखी।।\n\nचातक रटत तृषा अति ओही। जिमि सुख लहइ न संकरद्रोही।।\n\nसरदातप निसि ससि अपहरई। संत दरस जिमि पातक टरई।।\n\nदेखि इंदु चकोर समुदाई। चितवतहिं जिमि हरिजन हरि पाई।।\n\nमसक दंस बीते हिम त्रासा। जिमि द्विज द्रोह किएँ कुल नासा।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "भूमि जीव संकुल रहे गए सरद रितु पाइ।\n\nसदगुर मिले जाहिं जिमि संसय भ्रम समुदाइ।।17।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "बरषा गत निर्मल रितु आई। सुधि न तात सीता कै पाई।।\n\nएक बार कैसेहुँ सुधि जानौं। कालहु जीत निमिष महुँ आनौं।।\n\nकतहुँ रहउ जौं जीवति होई। तात जतन करि आनेउँ सोई।।\n\nसुग्रीवहुँ सुधि मोरि बिसारी। पावा राज कोस पुर नारी।।\n\nजेहिं सायक मारा मैं बाली। तेहिं सर हतौं मूढ़ कहँ काली।।\n\nजासु कृपाँ छूटहीं मद मोहा। ता कहुँ उमा कि सपनेहुँ कोहा।।\n\nजानहिं यह चरित्र मुनि ग्यानी। जिन्ह रघुबीर चरन रति मानी।।\n\nलछिमन क्रोधवंत प्रभु जाना। धनुष चढ़ाइ गहे कर बाना।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "तब अनुजहि समुझावा रघुपति करुना सींव।।\n\nभय देखाइ लै आवहु तात सखा सुग्रीव।।18।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "इहाँ पवनसुत हृदयँ बिचारा। राम काजु सुग्रीवँ बिसारा।।\n\nनिकट जाइ चरनन्हि सिरु नावा। चारिहु बिधि तेहि कहि समुझावा।।\n\nसुनि सुग्रीवँ परम भय माना। बिषयँ मोर हरि लीन्हेउ ग्याना।।\n\nअब मारुतसुत दूत समूहा। पठवहु जहँ तहँ बानर जूहा।।\n\nकहहु पाख महुँ आव न जोई। मोरें कर ता कर बध होई।।\n\nतब हनुमंत बोलाए दूता। सब कर करि सनमान बहूता।।\n\nभय अरु प्रीति नीति देखाई। चले सकल चरनन्हि सिर नाई।।\n\nएहि अवसर लछिमन पुर आए। क्रोध देखि जहँ तहँ कपि धाए।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "धनुष चढ़ाइ कहा तब जारि करउँ पुर छार।\n\nब्याकुल नगर देखि तब आयउ बालिकुमार।।19।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "चरन नाइ सिरु बिनती कीन्ही। लछिमन अभय बाँह तेहि दीन्ही।।\n\nक्रोधवंत लछिमन सुनि काना। कह कपीस अति भयँ अकुलाना।।\n\nसुनु हनुमंत संग लै तारा। करि बिनती समुझाउ कुमारा।।\n\nतारा सहित जाइ हनुमाना। चरन बंदि प्रभु सुजस बखाना।।\n\nकरि बिनती मंदिर लै आए। चरन पखारि पलँग बैठाए।।\n\nतब कपीस चरनन्हि सिरु नावा। गहि भुज लछिमन कंठ लगावा।।\n\nनाथ बिषय सम मद कछु नाहीं। मुनि मन मोह करइ छन माहीं।।\n\nसुनत बिनीत बचन सुख पावा। लछिमन तेहि बहु बिधि समुझावा।।\n\nपवन तनय सब कथा सुनाई। जेहि बिधि गए दूत समुदाई।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "हरषि चले सुग्रीव तब अंगदादि कपि साथ।\n\nरामानुज आगें करि आए जहँ रघुनाथ।।20।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "नाइ चरन सिरु कह कर जोरी। नाथ मोहि कछु नाहिन खोरी।।\n\nअतिसय प्रबल देव तब माया। छूटइ राम करहु जौं दाया।।\n\nबिषय बस्य सुर नर मुनि स्वामी। मैं पावँर पसु कपि अति कामी।।\n\nनारि नयन सर जाहि न लागा। घोर क्रोध तम निसि जो जागा।।\n\nलोभ पाँस जेहिं गर न बँधाया। सो नर तुम्ह समान रघुराया।।\n\nयह गुन साधन तें नहिं होई। तुम्हरी कृपाँ पाव कोइ कोई।।\n\nतब रघुपति बोले मुसकाई। तुम्ह प्रिय मोहि भरत जिमि भाई।।\n\nअब सोइ जतनु करहु मन लाई। जेहि बिधि सीता कै सुधि पाई।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "एहि बिधि होत बतकही आए बानर जूथ।\n\nनाना बरन सकल दिसि देखिअ कीस बरुथ।।21।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "बानर कटक उमा में देखा। सो मूरुख जो करन चह लेखा।।\n\nआइ राम पद नावहिं माथा। निरखि बदनु सब होहिं सनाथा।।\n\nअस कपि एक न सेना माहीं। राम कुसल जेहि पूछी नाहीं।।\n\nयह कछु नहिं प्रभु कइ अधिकाई। बिस्वरूप ब्यापक रघुराई।।\n\nठाढ़े जहँ तहँ आयसु पाई। कह सुग्रीव सबहि समुझाई।।\n\nराम काजु अरु मोर निहोरा। बानर जूथ जाहु चहुँ ओरा।।\n\nजनकसुता कहुँ खोजहु जाई। मास दिवस महँ आएहु भाई।।\n\nअवधि मेटि जो बिनु सुधि पाएँ। आवइ बनिहि सो मोहि मराएँ।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "बचन सुनत सब बानर जहँ तहँ चले तुरंत ।\n\nतब सुग्रीवँ बोलाए अंगद नल हनुमंत।।22।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "सुनहु नील अंगद हनुमाना। जामवंत मतिधीर सुजाना।।\n\nसकल सुभट मिलि दच्छिन जाहू। सीता सुधि पूँछेउ सब काहू।।\n\nमन क्रम बचन सो जतन बिचारेहु। रामचंद्र कर काजु सँवारेहु।।\n\nभानु पीठि सेइअ उर आगी। स्वामिहि सर्ब भाव छल त्यागी।।\n\nतजि माया सेइअ परलोका। मिटहिं सकल भव संभव सोका।।\n\nदेह धरे कर यह फलु भाई। भजिअ राम सब काम बिहाई।।\n\nसोइ गुनग्य सोई बड़भागी । जो रघुबीर चरन अनुरागी।।\n\nआयसु मागि चरन सिरु नाई। चले हरषि सुमिरत रघुराई।।\n\nपाछें पवन तनय सिरु नावा। जानि काज प्रभु निकट बोलावा।।\n\nपरसा सीस सरोरुह पानी। करमुद्रिका दीन्हि जन जानी।।\n\nबहु प्रकार सीतहि समुझाएहु। कहि बल बिरह बेगि तुम्ह आएहु।।\n\nहनुमत जन्म सुफल करि माना। चलेउ हृदयँ धरि कृपानिधाना।।\n\nजद्यपि प्रभु जानत सब बाता। राजनीति राखत सुरत्राता।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "चले सकल बन खोजत सरिता सर गिरि खोह।\n\nराम काज लयलीन मन बिसरा तन कर छोह।।23।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "कतहुँ होइ निसिचर सैं भेटा। प्रान लेहिं एक एक चपेटा।।\n\nबहु प्रकार गिरि कानन हेरहिं। कोउ मुनि मिलत ताहि सब घेरहिं।।\n\nलागि तृषा अतिसय अकुलाने। मिलइ न जल घन गहन भुलाने।।\n\nमन हनुमान कीन्ह अनुमाना। मरन चहत सब बिनु जल पाना।।\n\nचढ़ि गिरि सिखर चहूँ दिसि देखा। भूमि बिबिर एक कौतुक पेखा।।\n\nचक्रबाक बक हंस उड़ाहीं। बहुतक खग प्रबिसहिं तेहि माहीं।।\n\nगिरि ते उतरि पवनसुत आवा। सब कहुँ लै सोइ बिबर देखावा।।\n\nआगें कै हनुमंतहि लीन्हा। पैठे बिबर बिलंबु न कीन्हा।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "दीख जाइ उपवन बर सर बिगसित बहु कंज।\n\nमंदिर एक रुचिर तहँ बैठि नारि तप पुंज।।24।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "दूरि ते ताहि सबन्हि सिर नावा। पूछें निज बृत्तांत सुनावा।।\n\nतेहिं तब कहा करहु जल पाना। खाहु सुरस सुंदर फल नाना।।\n\nमज्जनु कीन्ह मधुर फल खाए। तासु निकट पुनि सब चलि आए।।\n\nतेहिं सब आपनि कथा सुनाई। मैं अब जाब जहाँ रघुराई।।\n\nमूदहु नयन बिबर तजि जाहू। पैहहु सीतहि जनि पछिताहू।।\n\nनयन मूदि पुनि देखहिं बीरा। ठाढ़े सकल सिंधु कें तीरा।।\n\nसो पुनि गई जहाँ रघुनाथा। जाइ कमल पद नाएसि माथा।।\n\nनाना भाँति बिनय तेहिं कीन्ही। अनपायनी भगति प्रभु दीन्ही।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "बदरीबन कहुँ सो गई प्रभु अग्या धरि सीस ।\n\nउर धरि राम चरन जुग जे बंदत अज ईस।।25।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "इहाँ बिचारहिं कपि मन माहीं। बीती अवधि काज कछु नाहीं।।\n\nसब मिलि कहहिं परस्पर बाता। बिनु सुधि लएँ करब का भ्राता।।\n\nकह अंगद लोचन भरि बारी। दुहुँ प्रकार भइ मृत्यु हमारी।।\n\nइहाँ न सुधि सीता कै पाई। उहाँ गएँ मारिहि कपिराई।।\n\nपिता बधे पर मारत मोही। राखा राम निहोर न ओही।।\n\nपुनि पुनि अंगद कह सब पाहीं। मरन भयउ कछु संसय नाहीं।।\n\nअंगद बचन सुनत कपि बीरा। बोलि न सकहिं नयन बह नीरा।।\n\nछन एक सोच मगन होइ रहे। पुनि अस वचन कहत सब भए।।\n\nहम सीता कै सुधि लिन्हें बिना। नहिं जैंहैं जुबराज प्रबीना।।\n\nअस कहि लवन सिंधु तट जाई। बैठे कपि सब दर्भ डसाई।।\n\nजामवंत अंगद दुख देखी। कहिं कथा उपदेस बिसेषी।।\n\nतात राम कहुँ नर जनि मानहु। निर्गुन ब्रम्ह अजित अज जानहु।।\n\nहम सब सेवक अति बड़भागी। संतत सगुन ब्रह्म अनुरागी।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "निज इच्छा प्रभु अवतरइ सुर महि गो द्विज लागि।\n\nसगुन उपासक संग तहँ रहहिं मोच्छ सब त्यागि।।26।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "एहि बिधि कथा कहहि बहु भाँती गिरि कंदराँ सुनी संपाती।।\n\nबाहेर होइ देखि बहु कीसा। मोहि अहार दीन्ह जगदीसा।।\n\nआजु सबहि कहँ भच्छन करऊँ। दिन बहु चले अहार बिनु मरऊँ।।\n\nकबहुँ न मिल भरि उदर अहारा। आजु दीन्ह बिधि एकहिं बारा।।\n\nडरपे गीध बचन सुनि काना। अब भा मरन सत्य हम जाना।।\n\nकपि सब उठे गीध कहँ देखी। जामवंत मन सोच बिसेषी।।\n\nकह अंगद बिचारि मन माहीं। धन्य जटायू सम कोउ नाहीं।।\n\nराम काज कारन तनु त्यागी । हरि पुर गयउ परम बड़ भागी।।\n\nसुनि खग हरष सोक जुत बानी । आवा निकट कपिन्ह भय मानी।।\n\nतिन्हहि अभय करि पूछेसि जाई। कथा सकल तिन्ह ताहि सुनाई।।\n\nसुनि संपाति बंधु कै करनी। रघुपति महिमा बधुबिधि बरनी।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "मोहि लै जाहु सिंधुतट देउँ तिलांजलि ताहि ।\n\nबचन सहाइ करवि मैं पैहहु खोजहु जाहि ।।27।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "अनुज क्रिया करि सागर तीरा। कहि निज कथा सुनहु कपि बीरा।।\n\nहम द्वौ बंधु प्रथम तरुनाई । गगन गए रबि निकट उडाई।।\n\nतेज न सहि सक सो फिरि आवा । मै अभिमानी रबि निअरावा ।।\n\nजरे पंख अति तेज अपारा । परेउँ भूमि करि घोर चिकारा ।।\n\nमुनि एक नाम चंद्रमा ओही। लागी दया देखी करि मोही।।\n\nबहु प्रकार तेंहि ग्यान सुनावा । देहि जनित अभिमानी छड़ावा ।।\n\nत्रेताँ ब्रह्म मनुज तनु धरिही। तासु नारि निसिचर पति हरिही।।\n\nतासु खोज पठइहि प्रभू दूता। तिन्हहि मिलें तैं होब पुनीता।।\n\nजमिहहिं पंख करसि जनि चिंता । तिन्हहि देखाइ देहेसु तैं सीता।।\n\nमुनि कइ गिरा सत्य भइ आजू । सुनि मम बचन करहु प्रभु काजू।।\n\nगिरि त्रिकूट ऊपर बस लंका । तहँ रह रावन सहज असंका ।।\n\nतहँ असोक उपबन जहँ रहई ।। सीता बैठि सोच रत अहई।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "मैं देखउँ तुम्ह नाहि गीघहि दष्टि अपार।।\n\nबूढ भयउँ न त करतेउँ कछुक सहाय तुम्हार।।28।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "चौपाई", "content": "जो नाघइ सत जोजन सागर । करइ सो राम काज मति आगर ।।\n\nमोहि बिलोकि धरहु मन धीरा । राम कृपाँ कस भयउ सरीरा।।\n\nपापिउ जा कर नाम सुमिरहीं। अति अपार भवसागर तरहीं।।\n\nतासु दूत तुम्ह तजि कदराई। राम हृदयँ धरि करहु उपाई।।\n\nअस कहि गरुड़ गीध जब गयऊ। तिन्ह कें मन अति बिसमय भयऊ।।\n\nनिज निज बल सब काहूँ भाषा। पार जाइ कर संसय राखा।।\n\nजरठ भयउँ अब कहइ रिछेसा। नहिं तन रहा प्रथम बल लेसा।।\n\nजबहिं त्रिबिक्रम भए खरारी। तब मैं तरुन रहेउँ बल भारी।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" }, { "type": "दोहा/सोरठा", "content": "बलि बाँधत प्रभु बाढेउ सो तनु बरनि न जाई।\n\nउभय धरी महँ दीन्ही सात प्रदच्छिन धाइ।।29।।", "kaand": "किष्किन्धा काण्ड" } ]