﻿<?xml version="1.0" encoding="UTF-8"?>
<bible translation="Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))" status="Hindi CL Bible - पवित्र बाइबिल Copyright © Bible Society of India, 2015. Used by permission. All rights reserved worldwide." link="https://www.bible.com/bible/1682/EXO.6.HINCLBSI">
	<testament name="Old">
		<book number="1">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">परमेश्‍वर ने आरम्‍भ में आकाश और पृथ्‍वी को रचा ।</verse>
				<verse number="2">पृथ्‍वी आकार-रहित और सुनसान थी। अथाह सागर के ऊपर अन्‍धकार था। जल की सतह पर परमेश्‍वर का आत्‍मा मंडराता था।</verse>
				<verse number="3">परमेश्‍वर ने कहा, ‘प्रकाश हो’, और प्रकाश हो गया।</verse>
				<verse number="4">परमेश्‍वर ने देखा कि प्रकाश अच्‍छा है। परमेश्‍वर ने प्रकाश को अन्‍धकार से अलग किया।</verse>
				<verse number="5">परमेश्‍वर ने प्रकाश को ‘दिन’ तथा अन्‍धकार को ‘रात’ नाम दिया। सन्‍ध्‍या हुई, फिर सबेरा हुआ। इस प्रकार पहला दिन बीत गया।</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर ने कहा, ‘जल के मध्‍य मेहराब हो, और वह जल को जल से अलग करे।’</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर ने मेहराब बनाया, तथा मेहराब के ऊपर के जल को, उसके नीचे के जल से अलग किया। ऐसा ही हुआ।</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर ने मेहराब को ‘आकाश’ नाम दिया। सन्‍ध्‍या हुई, फिर सबेरा हुआ। इस प्रकार दूसरा दिन बीत गया।</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर ने कहा, ‘आकाश के नीचे का जल एक स्‍थान में एकत्र हो, और सूखी भूमि दिखाई दे।’ ऐसा ही हुआ।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर ने सूखी भूमि को ‘पृथ्‍वी’, तथा एकत्रित जल को ‘समुद्र’ नाम दिया। परमेश्‍वर ने देखा कि वे अच्‍छे हैं।</verse>
				<verse number="11">तब परमेश्‍वर ने पृथ्‍वी को आज्ञा दी कि वह वनस्‍पति, बीजधारी पौधे और फलदायक वृक्ष उगाए। पृथ्‍वी पर उन वृक्षों की जाति के अनुसार उनके फलों में बीज भी हों। ऐसा ही हुआ।</verse>
				<verse number="12">पृथ्‍वी ने वनस्‍पति, जाति-जाति के बीजधारी पौधे, फलदायक वृक्ष, जिनके फलों में बीज थे, उनकी जाति के अनुसार उगाए। परमेश्‍वर ने देखा कि वे अच्‍छे हैं।</verse>
				<verse number="13">सन्‍ध्‍या हुई, फिर सबेरा हुआ। इस प्रकार तीसरा दिन बीत गया।</verse>
				<verse number="14">परमेश्‍वर ने कहा, ‘दिन को रात से अलग करने के लिए आकाश के मेहराब में ज्‍योति-पिण्‍ड हों। वे ऋतु, दिन और वर्ष के चिह्‍न बनें।</verse>
				<verse number="15">पृथ्‍वी पर प्रकाश करने के लिए आकाश के मेहराब में ज्‍योति-पिण्‍ड हों।’ ऐसा ही हुआ।</verse>
				<verse number="16">परमेश्‍वर ने दो विशाल ज्‍योति-पिण्‍ड बनाए: अधिक शक्‍तिवान ज्‍योति-पिण्‍ड को दिन का शासक, और कम शक्‍तिवान ज्‍योति-पिण्‍ड को रात का शासक बनाया। उसने तारे भी बनाए।</verse>
				<verse number="17">परमेश्‍वर ने उन्‍हें आकाश के मेहराब में स्‍थित किया कि वे पृथ्‍वी को प्रकाशित करें,</verse>
				<verse number="18">दिन और रात पर शासन करें और प्रकाश को अन्‍धकार से अलग करें। परमेश्‍वर ने देखा कि वे अच्‍छे हैं।</verse>
				<verse number="19">सन्‍ध्‍या हुई, फिर सबेरा हुआ। इस प्रकार चौथा दिन बीत गया।</verse>
				<verse number="20">परमेश्‍वर ने कहा, ‘समुद्र जीवित जलचरों के झुण्‍ड के झुण्‍ड उत्‍पन्न करें तथा पक्षी पृथ्‍वी पर आकाश के मेहराब में उड़ें।’</verse>
				<verse number="21">इस प्रकार परमेश्‍वर ने बड़े-बड़े जल-जन्‍तुओं और गतिमान जलचरों को, जो झुण्‍ड के झुण्‍ड समुद्र में तैरते हैं, उनकी जाति के अनुसार उत्‍पन्न किया। उसने सब पंखवाले पक्षियों को भी उनकी जाति के अनुसार उत्‍पन्न किया। परमेश्‍वर ने देखा कि वे अच्‍छे हैं।</verse>
				<verse number="22">परमेश्‍वर ने उन्‍हें यह आशिष दी, ‘फलो-फूलो, और समुद्रों को भर दो। पक्षी भी पृथ्‍वी में असंख्‍य हो जाएँ।’</verse>
				<verse number="23">सन्‍ध्‍या हुई, फिर सबेरा हुआ। इस प्रकार पांचवां दिन बीत गया।</verse>
				<verse number="24">परमेश्‍वर ने कहा, ‘पृथ्‍वी जीव-जन्‍तुओं को उनकी जाति के अनुसार उत्‍पन्न करे, अर्थात् प्रत्‍येक की जाति के अनुसार पालतू पशु, रेंगने वाले जन्‍तु, और धरती के वन पशु।’ ऐसा ही हुआ।</verse>
				<verse number="25">परमेश्‍वर ने धरती के वन पशुओं, पालतू पशुओं और भूमि पर रेंगनेवाले जन्‍तुओं को उनकी जाति के अनुसार बनाया। परमेश्‍वर ने देखा कि वे अच्‍छे हैं।</verse>
				<verse number="26">परमेश्‍वर ने कहा, ‘हम मनुष्‍य को अपने स्‍वरूप में, अपने सदृश बनाएँ, और समुद्र के जलचरों, आकाश के पक्षियों, पालतू पशुओं, धरती पर रेंगने वाले जन्‍तुओं और समस्‍त पृथ्‍वी पर मनुष्‍य का अधिकार हो।’</verse>
				<verse number="27">अत: परमेश्‍वर ने अपने स्‍वरूप में मनुष्‍य को रचा। परमेश्‍वर के स्‍वरूप में उसने मनुष्‍य की सृष्‍टि की। परमेश्‍वर ने उन्‍हें नर और नारी बनाया।</verse>
				<verse number="28">परमेश्‍वर ने उन्‍हें यह आशिष दी, ‘फलो-फूलो और पृथ्‍वी को भर दो, और उसे अपने अधिकार में कर लो। समुद्र के जलचरों, आकाश के पक्षियों और भूमि के समस्‍त गतिमान जीव-जन्‍तुओं पर तुम्‍हारा अधिकार हो।’</verse>
				<verse number="29">परमेश्‍वर ने कहा, ‘देखो, मैंने समस्‍त पृथ्‍वी के प्रत्‍येक बीजधारी पौधे और फलदायक वृक्ष, जिनके फलों में बीज हैं, तुम्‍हें प्रदान किए हैं। वे तुमारा आहार हैं।</verse>
				<verse number="30">धरती के समस्‍त पशुओं, आकाश के पक्षियों, धरती पर रेंगनेवाले जन्‍तुओं, प्रत्‍येक प्राणी को जिसमें जीवन का श्‍वास है, मैंने सब हरित पौधे आहार के लिए दिए हैं।’ ऐसा ही हुआ।</verse>
				<verse number="31">परमेश्‍वर ने अपनी सृष्‍टि को देखा, और देखो, वह बहुत अच्‍छी थी। सन्‍ध्‍या हुई, फिर सबेरा हुआ। इस प्रकार छठा दिन बीत गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">इस प्रकार आकाश और पृथ्‍वी एवं जो कुछ उनमें है, इन सबकी रचना पूर्ण हुई।</verse>
				<verse number="2">जो कार्य परमेश्‍वर ने किया था, उसको उसने सातवें दिन समाप्‍त किया। उसने उस समस्‍त कार्य से जिसे उसने पूरा किया था, सातवें दिन विश्राम किया।</verse>
				<verse number="3">अत: परमेश्‍वर ने सातवें दिन को आशिष दी, और उसे पवित्र किया; क्‍योंकि परमेश्‍वर ने उस दिन सृष्‍टि के समस्‍त कार्यों से विश्राम किया था।</verse>
				<verse number="4">आकाश और पृथ्‍वी की रचना का यही विवरण है। प्रभु परमेश्‍वर ने पृथ्‍वी और आकाश को बनाया।</verse>
				<verse number="5">पर उस समय धरती पर भूमि का कोई पौधा उगा नहीं था, और न ही भूमि की कोई वनस्‍पति अंकुरित हुई थी; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर ने पृथ्‍वी पर वर्षा न की थी, और भूमि की जोताई करने के लिए मनुष्‍य न था।</verse>
				<verse number="6">कुहरा धरती से ऊपर उठा, और उसने समस्‍त भूमि सींच दी।</verse>
				<verse number="7">तब प्रभु परमेश्‍वर ने मनुष्‍य को भूमि की मिट्टी से गढ़ा तथा उसके नथुनों में जीवन का श्‍वास फूँका और मनुष्‍य एक जीवित प्राणी बन गया।</verse>
				<verse number="8">प्रभु परमेश्‍वर ने पूर्व दिशा में अदन में एक उद्यान लगाया, और वहाँ उस मनुष्‍य को, जिसे उसने गढ़ा था, रख दिया।</verse>
				<verse number="9">प्रभु परमेश्‍वर ने समस्‍त वृक्षों को, जो देखने में सुन्‍दर थे, और आहार के लिए उत्तम हैं, भूमि से उगाया। उसने उद्यान के मध्‍य में जीवन का वृक्ष तथा भले-बुरे के ज्ञान का वृक्ष उगाया।</verse>
				<verse number="10">एक महा नदी उद्यान को सींचने के लिए अदन से निकली और वहाँ विभाजित होकर चार नदियों में परिवर्तित हो गई।</verse>
				<verse number="11">पहली नदी का नाम पीशोन है। यह वही नदी है जो हवीला देश के चारों ओर बहती है, जहाँ सोना पाया जाता है।</verse>
				<verse number="12">उस देश का सोना उत्तम होता है। वहाँ मोती और सुलेमानी पत्‍थर भी पाए जाते हैं।</verse>
				<verse number="13">दूसरी नदी का नाम गीहोन है। यह वही नदी है जो कूश देश के चारों ओर बहती है।</verse>
				<verse number="14">तीसरी नदी का नाम दजला है, जो असीरिया देश की पूर्व दिशा में बहती है। चौथी नदी का नाम फरात है।</verse>
				<verse number="15">प्रभु परमेश्‍वर ने मनुष्‍य को लेकर अदन के उद्यान में नियुक्‍त किया कि वह उसमें खेती करे और उसकी रखवाली करे।</verse>
				<verse number="16">प्रभु परमेश्‍वर ने मनुष्‍य को आज्ञा दी, ‘तुम उद्यान के सब पेड़ों के फल निस्‍संकोच खा सकते हो,</verse>
				<verse number="17">पर भले-बुरे के ज्ञान के पेड़ का फल न खाना; क्‍योंकि जिस दिन तुम उसका फल खाओगे, तुम अवश्‍य मर जाओगे।’</verse>
				<verse number="18">प्रभु परमेश्‍वर ने कहा, ‘मनुष्‍य का अकेला रहना अच्‍छा नहीं। मैं उसके लिए एक उपयुक्‍त सहायक बनाऊंगा।’</verse>
				<verse number="19">अत: प्रभु परमेश्‍वर ने भूमि की मिट्टी से वन के समस्‍त पशु और आकाश के सब पक्षी गढ़े। वह उन्‍हें मनुष्‍य के पास लाया कि देखें, मनुष्‍य उनका क्‍या नाम रखता है। प्रत्‍येक जीव-जन्‍तु का वही नाम होगा, जो मनुष्‍य उसे देगा।</verse>
				<verse number="20">मनुष्‍य ने सब पालतू पशुओं, आकाश के पक्षियों और वन-पशुओं के नाम रखे; किन्‍तु मनुष्‍य को अपने लिए उपयुक्‍त सहायक नहीं मिला।</verse>
				<verse number="21">अत: प्रभु परमेश्‍वर ने मनुष्‍य को गहरी नींद में सुला दिया। जब वह सो रहा था तब उसकी पसलियों में से एक पसली निकाली और उस रिक्‍त स्‍थान को मांस से भर दिया।</verse>
				<verse number="22">प्रभु परमेश्‍वर ने उस पसली से, जिसको उसने मनुष्‍य में से निकाला था, स्‍त्री को बनाया और वह उसे मनुष्‍य के पास लाया।</verse>
				<verse number="23">मनुष्‍य ने कहा, ‘अन्‍तत: यह मेरी ही अस्‍थियों की अस्‍थि, मेरी ही देह की देह है; यह “नारी” कहलाएगी; क्‍योंकि यह नर से निकाली गई है।’</verse>
				<verse number="24">इसलिए पुरुष अपने माता-पिता को छोड़कर अपनी पत्‍नी के साथ रहेगा, और वे एक देह होंगे।</verse>
				<verse number="25">मनुष्‍य और उसकी पत्‍नी नग्‍न थे, पर वे लज्‍जित न थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">उन सब वन-प्राणियों में जिन्‍हें प्रभु परमेश्‍वर ने रचा था, सबसे अधिक धूर्त सांप था। उसने स्‍त्री से पूछा, ‘क्‍या सचमुच परमेश्‍वर ने कहा है कि तुम उद्यान के किसी भी पेड़ का फल न खाना?’</verse>
				<verse number="2">स्‍त्री ने सांप को उत्तर दिया, ‘हम उद्यान के पेड़ों का फल खा सकते हैं।</verse>
				<verse number="3">परन्‍तु परमेश्‍वर ने कहा है, “उद्यान के मध्‍य में लगे पेड़ का फल न खाना, उसे स्‍पर्श भी नहीं करना, अन्‍यथा तुम मर जाओगे।” ’</verse>
				<verse number="4">सांप ने स्‍त्री से कहा, ‘तुम नहीं मरोगे।</verse>
				<verse number="5">परमेश्‍वर जानता है कि जब तुम उसे खाओगे तब तुम्‍हारी आंखें खुल जाएंगी। तुम भले और बुरे को जानकर परमेश्‍वर के समान बन जाओगे।’</verse>
				<verse number="6">स्‍त्री ने देखा कि आहार के लिए वृक्ष उत्तम है। वह आंखों को लुभाता है, और बुद्धिमान बनने के लिए वांछनीय है। अत: उसने उसका फल तोड़ा, और उस को खाया। उसने अपने पति को भी दिया, जो उसके साथ था, और उसने भी खाया।</verse>
				<verse number="7">तब दोनों की आंखें खुल गईं, और उन्‍हें ज्ञात हुआ कि वे नग्‍न हैं। अत: उन्‍होंने अंजीर के पत्तों को सी कर लंगोट बनाए।</verse>
				<verse number="8">जब संध्‍या समय हवा बहने लगी, तब उन्‍होंने उद्यान में प्रभु परमेश्‍वर की पग-ध्‍वनि सुनी। मनुष्‍य और उसकी पत्‍नी ने प्रभु परमेश्‍वर की उपस्‍थिति से स्‍वयं को उद्यान के वृक्षों में छिपा लिया।</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु प्रभु परमेश्‍वर ने मनुष्‍य को पुकारा, ‘तू कहाँ है?’</verse>
				<verse number="10">उसने उत्तर दिया, ‘मैंने उद्यान में तेरी पग-ध्‍वनि सुनी। मैं डर गया, क्‍योंकि मैं नंगा था। इसलिए मैंने स्‍वयं को छिपा लिया है।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु परमेश्‍वर ने पूछा, ‘किसने तुझसे कहा कि तू नंगा है? क्‍या तूने उस पेड़ का फल खाया है, जिसे न खाने के लिए मैंने तुझे आज्ञा दी थी?’</verse>
				<verse number="12">मनुष्‍य ने उत्तर दिया, ‘जो स्‍त्री तूने मेरे साथ रहने के लिए दी है, उसने उस पेड़ का फल मुझे दिया, और मैंने उसे खा लिया।’</verse>
				<verse number="13">प्रभु परमेश्‍वर ने स्‍त्री से पूछा, ‘यह तूने क्‍या किया?’ स्‍त्री ने उत्तर दिया, ‘सांप ने मुझे बहका दिया और मैंने फल खा लिया।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु परमेश्‍वर ने सांप से कहा, ‘तूने यह कार्य किया, इसलिए तू समस्‍त पालतू पशुओं तथा सब वन-पशुओं में शापित है! तू पेट के बल चलेगा। तू आजीवन धूल चाटता रहेगा।</verse>
				<verse number="15">मैं तेरे और स्‍त्री के बीच, तेरे वंश और स्‍त्री के वंश के मध्‍य शत्रुता उत्‍पन्न करूँगा। वह तेरा सिर कुचलेगा, और तू उसकी एड़ी डसेगा।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु परमेश्‍वर ने स्‍त्री से कहा, ‘मैं तेरी प्रसव-पीड़ा को असहनीय बनाऊंगा। तू पीड़ा से ही बच्‍चों को जन्‍म देगी। तेरी इच्‍छाएं पति के लिए होंगी। वह तुझ पर शासन करेगा।’</verse>
				<verse number="17">प्रभु परमेश्‍वर ने मनुष्‍य से कहा, ‘तूने अपनी पत्‍नी की बात सुनी, और उस पेड़ का फल खाया जिसके विषय में मैंने आज्ञा दी थी कि “उसका फल न खाना।” अतएव तेरे कारण भूमि शापित हुई। उसकी फसल खाने के लिए तुझे जीवनभर कठोर परिश्रम करना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="18">वह तेरे लिए कांटे और ऊंटकटारे उगाएगी, जब तू खेत की उपज खाएगा।</verse>
				<verse number="19">तू तब तक अपने पसीने की रोटी खाएगा, जब तक उस भूमि में न लौटे जिससे तू बनाया गया था। तू तो मिट्टी है, और मिट्टी में ही मिल जाएगा।’</verse>
				<verse number="20">मनुष्‍य ने अपनी पत्‍नी का नाम हव्‍वा रखा, क्‍योंकि वह समस्‍त जीवन-धारी प्राणियों की माता बनी।</verse>
				<verse number="21">प्रभु परमेश्‍वर ने मनुष्‍य और उसकी पत्‍नी को चमड़े के वस्‍त्र बनाकर पहिनाए।</verse>
				<verse number="22">प्रभु परमेश्‍वर ने कहा, ‘देखो, मनुष्‍य भले और बुरे को जानकर हममें से एक के समान बन गया है। अब कहीं ऐसा न हो कि वह हाथ बढ़ाकर जीवन के वृक्ष का फल तोड़ ले, और उसे खाकर अमर हो जाए।’</verse>
				<verse number="23">अत: प्रभु परमेश्‍वर ने मनुष्‍य को अदन के उद्यान से भेज दिया कि वह उस भूमि पर खेती करे, जिसमें से उसे बनाया गया था।</verse>
				<verse number="24">उसने मनुष्‍य को निकाल दिया। उसने जीवन के वृक्ष की ओर जाने वाले मार्ग की रखवाली करने के लिए अदन के उद्यान की पूर्व दिशा में करूबों को तथा चारों ओर घूमने वाली ज्‍वालामय तलवार को नियुक्‍त किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">आदम ने अपनी पत्‍नी हव्‍वा के साथ सहवास किया। वह गर्भवती हुई और उसने काइन को जन्‍म दिया। हव्‍वा ने कहा, ‘प्रभु की कृपा से मुझे बालक प्राप्‍त हुआ ।’</verse>
				<verse number="2">तत्‍पश्‍चात् हव्‍वा ने काइन के भाई हाबिल को जन्‍म दिया। हाबिल भेड़ों का चरवाहा था, और काइन खेती करने वाला किसान था।</verse>
				<verse number="3">काइन ने समय आने पर खेत की उपज प्रभु को भेंट चढ़ाई।</verse>
				<verse number="4">हाबिल ने अपने पशुओं के पहिलौठे बच्‍चे और उनका चर्बीयुक्‍त मांस चढ़ाया। प्रभु ने हाबिल तथा उसकी भेंट पर कृपा-दृष्‍टि की।</verse>
				<verse number="5">पर काइन और उसकी भेंट को अस्‍वीकार कर दिया। इसलिए काइन बहुत नाराज हुआ। उसका मुंह उतर गया।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने काइन से पूछा, ‘तू क्‍यों नाराज है? क्‍यों तेरा मुंह उतरा हुआ है?</verse>
				<verse number="7">यदि तू भलाई करे तो क्‍या मैं तुझे ग्रहण न करूंगा? किन्‍तु यदि तू भलाई न करे तो देख, तेरे द्वार पर पाप खड़ा है। वह तेरी कामना कर रहा है। तू उसको अपने वश में कर।’</verse>
				<verse number="8">काइन ने अपने भाई हाबिल से कहा, ‘आओ, हम खेत को चलें।’ जब वे खेत में थे तब काइन अपने भाई हाबिल के विरुद्ध उठा और उसने हाबिल की हत्‍या कर दी।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने काइन से पूछा, ‘तेरा भाई हाबिल कहां है?’ उसने उत्तर दिया, ‘मैं नहीं जानता। क्‍या मैं अपने भाई का रखवाला हूं?’</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने कहा, ‘यह तूने क्‍या किया? तेरे भाई का रक्‍त भूमि से मुझे पुकार रहा है।</verse>
				<verse number="11">अब तू उस भूमि की ओर से शापित है, जिसने तेरे भाई का रक्‍त तेरे हाथ से स्‍वीकार करने के लिए अपना मुंह खोला है।</verse>
				<verse number="12">जब तू भूमि पर खेती करेगा तब वह अपनी क्षमता के अनुसार तुझे उपज न देगी। तू पृथ्‍वी पर भगोड़ा होगा और यहां-वहां भटकता फिरेगा।’</verse>
				<verse number="13">काइन ने प्रभु से कहा, ‘मेरा दण्‍ड असहनीय है।</verse>
				<verse number="14">देख, तूने आज मुझे खेती-किसानी से हटा दिया। मैं तेरे सम्‍मुख छिपा रहूंगा। मैं पृथ्‍वी पर भगोड़े की तरह यहां-वहां भटकता रहूंगा। और कोई भी व्यक्‍ति जो मुझ को मिलेगा, वह मेरी हत्‍या कर देगा।’</verse>
				<verse number="15">प्रभु ने काइन से कहा, ‘ऐसा नहीं होगा। जो कोई काइन की हत्‍या करेगा, उससे सात गुना प्रतिशोध लिया जाएगा।’ प्रभु ने काइन पर एक चिह्‍न अंकित किया कि उसे पाने वाला कोई भी उसकी हत्‍या न करे।</verse>
				<verse number="16">तब काइन प्रभु के सम्‍मुख से चला गया। वह अदन की पूर्व दिशा में नोद नामक प्रदेश में रहने लगा।</verse>
				<verse number="17">काइन ने अपनी पत्‍नी के साथ सहवास किया। वह गर्भवती हुई और उसने हनोक को जन्‍म दिया। काइन ने एक नगर बसाया, और उसका नाम अपने पुत्र के नाम पर ‘हनोक नगर’ रखा।</verse>
				<verse number="18">हनोक से ईरद, ईरद से महूयएल, महूयएल से मथूशएल, मथूशएल से लामेक उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="19">लामेक की दो पत्‍नियां थीं। एक का नाम अदा और दूसरी का नाम सिल्‍ला था।</verse>
				<verse number="20">अदा ने याबल को जन्‍म दिया। याबल उन लोगों का पूर्वज बना जो तम्‍बुओं में रहते और पशु पालते हैं।</verse>
				<verse number="21">उसके भाई का नाम यूबल था। वह सितार और बांसुरी बजानेवालों का पूर्वज था।</verse>
				<verse number="22">सिल्‍ला ने तूबल-काइन को जन्‍म दिया। वह पीतल और लोहे को ढालकर अस्‍त्र-शस्‍त्र बनानेवाला पहला धातुकार था। तूबल-काइन की बहिन नमा थी।</verse>
				<verse number="23">लामेक ने अपनी पत्‍नियों से कहा: ‘अदा और सिल्‍ला, मेरी बात सुनो; मेरी पत्‍नियो, मेरे कथन पर ध्‍यान दो: जिस मनुष्‍य ने मुझे घायल किया, जिस तरुण ने मुझ पर आघात किया, उसको मैंने मार डाला है!</verse>
				<verse number="24">यदि काइन का बदला सात गुना है, तो लामेक का सतहत्तर गुना होगा।’</verse>
				<verse number="25">आदम ने पुन: अपनी पत्‍नी से सहवास किया, और उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। उसने उसका नाम ‘शेत’ रखा; क्‍योंकि वह कहती थी, ‘काइन ने हाबिल की हत्‍या की, इसलिए परमेश्‍वर ने हाबिल के स्‍थान पर यह दूसरा बालक प्रदान किया है।’</verse>
				<verse number="26">शेत को भी एक पुत्र हुआ। उसने उसका नाम एनोश रखा। उस समय से लोग प्रभु के नाम से आराधना करने लगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">आदम की वंशावली का विवरण इस प्रकार है: जब परमेश्‍वर ने मनुष्‍य को रचा, तब उसने उसे अपने सदृश बनाया।</verse>
				<verse number="2">उसने उन्‍हें नर और नारी के रूप में रचा। जब वे दोनों रचे गए, तब उसने उन्‍हें ‘मनुष्‍य-जाति’ कहा और उन्‍हें आशिष दी।</verse>
				<verse number="3">जब आदम एक सौ तीस वर्ष का हुआ तब उसने अपने सदृश, अपने ही स्‍वरूप में एक पुत्र को उत्‍पन्न किया। उसने उसका नाम ‘शेत’ रखा।</verse>
				<verse number="4">शेत के जन्‍म के पश्‍चात् आदम आठ सौ वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियां भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="5">इस प्रकार आदम कुल नौ सौ तीस वर्ष जीवित रहा। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हुई।</verse>
				<verse number="6">जब शेत एक सौ पांच वर्ष का हुआ तब उसने एनोश को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="7">एनोश के जन्‍म के पश्‍चात् शेत आठ सौ सात वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियां भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="8">इस प्रकार शेत कुल नौ सौ बारह वर्ष जीवित रहा। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हुई।</verse>
				<verse number="9">जब एनोश नब्‍बे वर्ष का हुआ तब उसने केनन को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="10">केनन के जन्‍म के पश्‍चात् एनोश आठ सौ पन्‍द्रह वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियां भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="11">इस प्रकार एनोश कुल नौ सौ पांच वर्ष जीवित रहा। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हुई।</verse>
				<verse number="12">जब केनन सत्तर वर्ष का हुआ तब उसने महल्‍लेल को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="13">महल्‍लेल के जन्‍म के पश्‍चात् केनन आठ सौ चालीस वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियां भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="14">इस प्रकार केनन कुल नौ सौ दस वर्ष जीवित रहा। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हुई।</verse>
				<verse number="15">जब महल्‍लेल पैंसठ वर्ष का हुआ तब उसने यारद को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="16">यारद के जन्‍म के पश्‍चात् महल्‍लेल आठ सौ तीस वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियां भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="17">इस प्रकार महल्‍लेल कुल आठ सौ पंचानबे वर्ष जीवित रहा। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हुई।</verse>
				<verse number="18">जब यारद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ तब उसने हनोक को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="19">हनोक के जन्‍म के पश्‍चात् यारद आठ सौ वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियां भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="20">इस प्रकार यारद कुल नौ सौ बासठ वर्ष जीवित रहा। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हुई।</verse>
				<verse number="21">जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ तब उसने मथूशेलह को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="22">मथूशेलह के जन्‍म के पश्‍चात् हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्‍वर का सहचर बना रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियां भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="23">इस प्रकार हनोक कुल तीन सौ पैंसठ वर्ष जीवित रहा।</verse>
				<verse number="24">हनोक परमेश्‍वर का सहचर था। तत्‍पश्‍चात् वह यहाँ नहीं रहा; क्‍योंकि परमेश्‍वर ने उसे उठा लिया।</verse>
				<verse number="25">जब मथूशेलह एक सौ सत्तासी वर्ष का हुआ तब उसने लामेक को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="26">लामेक के जन्‍म के पश्‍चात् मथूशेलह सात सौ बयासी वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियां भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="27">इस प्रकार मथूशेलह कुल नौ सौ उनहत्तर वर्ष जीवित रहा। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हुई।</verse>
				<verse number="28">जब लामेक एक सौ बयासी वर्ष का हुआ तब उसने एक पुत्र उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="29">उसने उसका नाम ‘नूह’ रखा, और कहा, ‘जिस भूमि को प्रभु ने शाप दिया है, उसमें कार्य करते समय हमारे कठोर परिश्रम में यह हमें आराम देगा।’</verse>
				<verse number="30">नूह के जन्‍म के पश्‍चात् लामेक पांच सौ पंचानबे वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियां भी हुईं।</verse>
				<verse number="31">इस प्रकार लामेक कुल सात सौ सतहत्तर वर्ष जीवित रहा। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हुई।</verse>
				<verse number="32">जब नूह पांच सौ वर्ष का हुआ तब उसने शेम, हाम और याफत को उत्‍पन्न किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">जब मनुष्‍यों की संख्‍या भूमि पर बढ़ने लगी, और उनको कन्‍याएं भी उत्‍पन्न हुईं</verse>
				<verse number="2">तब ईश-पुत्रों ने मनुष्‍य की पुत्रियों को देखा कि वे सुन्‍दर हैं। उन्‍होंने उनमें से जिन कन्‍याओं को पसन्‍द किया, उनको पत्‍नी बना लिया।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने कहा, ‘मेरा आत्‍मा मनुष्‍य में सदा निवास न करेगा; क्‍योंकि मनुष्‍य शरीर मात्र है। उसका जीवनकाल एक सौ बीस वर्ष का होगा।’</verse>
				<verse number="4">उन दिनों पृथ्‍वी पर दानव थे। वे तब भी थे, जब ईश-पुत्रों ने मनुष्‍य की पुत्रियों से सहवास किया था। उनसे जो पुत्र उत्‍पन्न हुए, वे प्राचीनकाल के शक्‍तिशाली और सुप्रसिद्ध वीर थे।</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने देखा कि पृथ्‍वी पर मनुष्‍य का दुराचार बढ़ गया है, और उसके मन के सारे विचार निरन्‍तर बुराई के लिए ही होते हैं।</verse>
				<verse number="6">इस बात से प्रभु को दु:ख हुआ कि उसने पृथ्‍वी पर मनुष्‍य को बनाया। उसके हृदय को बड़ी ठेस पहुंची।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ने कहा, ‘मैं मनुष्‍य को पृथ्‍वी की सतह से मिटा दूंगा, जिसको मैंने रचा था। मैं मनुष्‍यों को, पशुओं को, रेंगनेवाले जन्‍तुओं और आकाश के पक्षियों को नष्‍ट करूंगा; क्‍योंकि मुझे इस बात का दु:ख है कि मैंने उन्‍हें बनाया।’</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु नूह पर प्रभु की कृपा-दृष्‍टि थी।</verse>
				<verse number="9">यह नूह के परिवार का वृत्तान्‍त है। नूह भक्‍त पुरुष था। वह अपने समय के लोगों में सर्वाधिक निर्दोष था। वह परमेश्‍वर का सहचर था।</verse>
				<verse number="10">उससे तीन पुत्र उत्‍पन्न हुए: शेम, हाम और याफत।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर की दृष्‍टि में पृथ्‍वी भ्रष्‍ट हो गई थी। वह हिंसा से भर गई थी।</verse>
				<verse number="12">परमेश्‍वर ने पृथ्‍वी को देखा कि वह भ्रष्‍ट हो गई है; क्‍योंकि समस्‍त प्राणियों ने पृथ्‍वी पर अपना आचरण भ्रष्‍ट कर लिया था।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर ने नूह से कहा, ‘मैंने समस्‍त प्राणियों का अन्‍त करने का निश्‍चय किया है। उनके कारण पृथ्‍वी हिंसा से भर गई है। मैं पृथ्‍वी सहित उनको नष्‍ट करूंगा।</verse>
				<verse number="14">तू गोफेर वृक्ष की लकड़ी का एक जलयान बना। तू उसमें कमरे बनाना। उसके बाहर-भीतर राल भी पोत देना।</verse>
				<verse number="15">इस रीति से तू जलयान बनाना: जलयान की लम्‍बाई डेढ़ सौ मीटर, चौड़ाई पचीस मीटर और ऊंचाई पंद्रह मीटर रखना।</verse>
				<verse number="16">जलयान में एक झरोखा बनाना और उसके आधा मीटर ऊपर छत बनाना। जलयान में एक ओर द्वार रखना। तू जलयान को तीन खण्‍डों का बनाना: निचला खण्‍ड, बिचला खण्‍ड और उपरला खण्‍ड।</verse>
				<verse number="17">मैं आकाश के नीचे उन सब प्राणियों को, जिनमें जीवन का श्‍वास है, नष्‍ट करने के लिए पृथ्‍वी पर जल-प्रलय करूंगा। पृथ्‍वी के सब प्राणी मर जाएंगे।</verse>
				<verse number="18">परन्‍तु मैं तेरे साथ अपना विधान स्‍थापित करूंगा। तू अपनी पत्‍नी, अपने पुत्रों, और बहुओं सहित जलयान में प्रवेश करना।</verse>
				<verse number="19">प्रत्‍येक जाति के जीवित प्राणियों में से दो-दो, नर और मादा, अपने साथ जलयान में ले जाना जिससे वे तेरे साथ जीवित रहें।</verse>
				<verse number="20">प्रत्‍येक जाति के पक्षियों, पशुओं, भूमि पर रेंगनेवाले जन्‍तुओं में से दो-दो तेरे पास आएंगे कि तू उनको जीवित रखे।</verse>
				<verse number="21">प्रत्‍येक प्रकार का भोज्‍य पदार्थ, जो खाया जाएगा, एकत्र कर लेना। वह तेरे और उनके भोजन के लिए होगा।’</verse>
				<verse number="22">नूह ने ऐसा ही किया। उसने परमेश्‍वर की आज्ञा के अनुसार सब कुछ किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">प्रभु ने नूह से कहा ‘तू अपने परिवार सहित जलयान में जा। मैंने इस समय के लोगों में केवल तुझे ही अपनी दृष्‍टि में धार्मिक पाया है।</verse>
				<verse number="2">तू सब शुद्ध पशुओं में से नर और मादा के सात जोड़े, और अशुद्ध पशुओं में से नर-मादा का एक-एक जोड़ा लेना।</verse>
				<verse number="3">आकाश के पक्षियों में से नर और मादा के सात जोड़े लेना, जिससे समस्‍त पृथ्‍वी पर उनकी जाति जीवित रहे।</verse>
				<verse number="4">मैं सात दिन के पश्‍चात् चालीस दिन और चालीस रात तक पृथ्‍वी पर वर्षा करूंगा, और उन सब प्राणियों को भूमि की सतह से मिटा दूंगा, जिन्‍हें मैंने बनाया था।’</verse>
				<verse number="5">नूह ने प्रभु की आज्ञा के अनुसार सब कुछ किया।</verse>
				<verse number="6">जब पृथ्‍वी पर जल-प्रलय हुआ तब नूह की आयु छ: सौ वर्ष की थी।</verse>
				<verse number="7">नूह जल-प्रलय से बचने के लिए अपनी पत्‍नी, पुत्रों और बहुओं के साथ जलयान में गया।</verse>
				<verse number="8">शुद्ध और अशुद्ध पशुओं के, पक्षियों के, भूमि पर रेंगनेवाले समस्‍त जन्‍तुओं के</verse>
				<verse number="9">दो-दो, अर्थात् नर और मादा, नूह के साथ जलयान में गए, जैसे परमेश्‍वर ने नूह को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="10">सात दिन के पश्‍चात् पृथ्‍वी पर प्रलय का जल बरसने लगा।</verse>
				<verse number="11">जिस वर्ष नूह छ: सौ वर्ष का हुआ, उसके दूसरे महीने के सत्रहवें दिन अथाह महासागर के झरने फूट पड़े, आकाश के झरोखे खुल गए और</verse>
				<verse number="12">चालीस दिन और चालीस रात तक पृथ्‍वी पर वर्षा होती रही।</verse>
				<verse number="13">उसी दिन नूह ने अपनी पत्‍नी तथा शेम, हाम और याफत नामक पुत्रों, एवं तीनों बहुओं के साथ जलयान में प्रवेश किया।</verse>
				<verse number="14">उनके साथ प्रत्‍येक जाति के वन-पशु, पालतू पशु, धरती पर रेंगनेवाले जन्‍तु और जाति-जाति के पक्षी तथा पतंगे भी गए।</verse>
				<verse number="15">समस्‍त प्राणियों में से दो-दो प्राणी, जिनमें जीवन का श्‍वास था, नूह के साथ जलयान में गए।</verse>
				<verse number="16">समस्‍त प्राणियों के नर और मादा जलयान में गए, जैसे परमेश्‍वर ने आज्ञा दी थी। प्रभु ने नूह को जलयान के भीतर बन्‍द कर दिया।</verse>
				<verse number="17">पृथ्‍वी पर चालीस दिन तक प्रलय होता रहा। जल बढ़ता गया। उससे जलयान ऊपर उठने लगा। वह पृथ्‍वीतल से ऊंचा उठ गया।</verse>
				<verse number="18">जल प्रबल होने लगा। वह बढ़ते-बढ़ते पृथ्‍वी पर फैल गया, और जलयान जल की सतह पर तैरने लगा।</verse>
				<verse number="19">जल बढ़कर पृथ्‍वी पर इतना प्रबल हुआ कि आकाश के नीचे के समस्‍त ऊंचे-ऊंचे पहाड़ भी उसमें डूब गए।</verse>
				<verse number="20">जल की प्रबलता से पहाड़ भी उसमें प्राय: सात मीटर तक डूब गए।</verse>
				<verse number="21">पक्षी, पालतू पशु, वन-पशु, पृथ्‍वी पर झुण्‍ड के झुण्‍ड में रहनेवाले जीवजन्‍तु, और मनुष्‍य-जाति, अर्थात् पृथ्‍वी का प्रत्‍येक प्राणी मर गया।</verse>
				<verse number="22">शुष्‍क भूमि का प्रत्येक प्राणी, जिसके नथुनों में जीवन का श्‍वास था, मर गया।</verse>
				<verse number="23">प्रभु ने भूमि पर रहनेवाले प्रत्‍येक जीवित प्राणी को, मनुष्‍य और पशु को, रेंगनेवाले जन्‍तुओं को, आकाश के पक्षियों को मिटा डाला। वे पृथ्‍वी से मिटा डाले गए। केवल नूह और उसके साथ जलयान में रहनेवाले बच गए।</verse>
				<verse number="24">जल पृथ्‍वी पर एक सौ पचास दिन तक प्रबल रहा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">परमेश्‍वर ने नूह एवं उन समस्‍त वन-पशुओं और पालतू पशुओं की सुध ली, जो जलयान में उसके साथ थे। उसने पृथ्‍वी पर हवा बहायी और जल घटने लगा।</verse>
				<verse number="2">अतल सागर के झरने तथा आकाश के झरोखे बन्‍द हो गए। आकाश से वर्षा भी रुक गई,</verse>
				<verse number="3">और जल पृथ्‍वी पर धीरे-धीरे घटने लगा। एक सौ पचासवें दिन जल घट गया</verse>
				<verse number="4">और जलयान सातवें महीने के सत्रहवें दिन अरारट नामक पर्वत पर टिक गया।</verse>
				<verse number="5">जल दसवें महीने तक घटता चला गया। दसवें महीने के पहले दिन पहाड़ों के शिखर दिखाई दिए।</verse>
				<verse number="6">नूह ने चालीस दिन के पश्‍चात् जलयान का झरोखा खोला, जिसे उसने बनाया था,</verse>
				<verse number="7">और एक कौआ उड़ा दिया। जब तक पृथ्‍वी पर का जल सूख न गया, तब तक कौआ यहां-वहां उड़ता रहा।</verse>
				<verse number="8">तत्‍पश्‍चात् नूह ने यह देखने के लिए कि भूमि की सतह का जल घटा कि नहीं, अपने पास से एक कबूतरी को भी उड़ाया।</verse>
				<verse number="9">पर कबूतरी को अपने पैर टेकने का आधार भी न मिला; क्‍योंकि समस्‍त पृथ्‍वी की सतह पर जल फैला था। अत: वह नूह के पास जलयान में लौट आई। नूह ने अपना हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ लिया, और उसे अपने साथ जलयान में ले गया।</verse>
				<verse number="10">वह सात दिन तक और ठहरा रहा। तत्‍पश्‍चात् उसने जलयान से कबूतरी को पुन: उड़ाया।</verse>
				<verse number="11">सन्‍ध्‍या के समय कबूतरी उसके पास लौट आई। उसकी चोंच में ताजा तोड़ी हुई जैतून की पत्ती थी। अत: नूह को मालूम हो गया कि पृथ्‍वी की सतह का जल घट गया है।</verse>
				<verse number="12">पर उसने सात दिन तक और प्रतीक्षा की। तत्‍पश्‍चात् नूह ने कबूतरी को उड़ाया, किन्‍तु वह उसके पास फिर लौट कर न आई।</verse>
				<verse number="13">जिस वर्ष नूह छ: सौ एक वर्ष का हुआ, उसके पहले महीने के पहले दिन पृथ्‍वी का जल सूख गया। नूह ने जलयान की छत खोलकर देखा कि भूमि की सतह सूख रही है।</verse>
				<verse number="14">दूसरे महीने के सत्ताइसवें दिन धरती सूख गई।</verse>
				<verse number="15">तब परमेश्‍वर ने नूह से कहा,</verse>
				<verse number="16">‘तू अपनी पत्‍नी, पुत्रों और बहुओं को साथ ले कर जलयान से बाहर निकल।</verse>
				<verse number="17">तेरे साथ जो जीवित प्राणी, अर्थात् पशु-पक्षी, धरती पर रेंगनेवाले जन्‍तु हैं, उन्‍हें भी तू जलयान से बाहर निकाल ले जिससे वे पृथ्‍वी पर झुण्‍ड के झुण्‍ड उत्‍पन्न करें, अत्‍यन्‍त फलवन्‍त हों, और पृथ्‍वी में भर जाएं।’</verse>
				<verse number="18">नूह अपनी पत्‍नी, पुत्रों और बहुओं के साथ जलयान से बाहर निकला।</verse>
				<verse number="19">सब पशु, रेंगनेवाले जन्‍तु, पक्षी तथा धरती के समस्‍त गतिमान जीव अपनी जाति के अनुसार जलयान से बाहर निकल आए।</verse>
				<verse number="20">नूह ने प्रभु के लिए एक वेदी बनाई। उसने शुद्ध पशुओं और शुद्ध पक्षियों में से कुछ को चुना और वेदी पर उनकी अग्‍नि-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="21">जब प्रभु को अग्‍निबलि की सुखद सुगन्‍ध मिली तब उसने अपने हृदय में कहा, ‘अब मैं मनुष्‍य के कारण भूमि को कभी शाप न दूंगा। बचपन से ही मनुष्‍य के मन के विचार बुराई के लिए होते हैं। जैसा मैंने अभी किया है वैसा जीवित प्राणियों का पुन: विनाश न करूंगा।</verse>
				<verse number="22">अब से जब तक पृथ्‍वी स्‍थिर रहेगी तब तक बोआई और कटाई का समय, ठण्‍ड और गर्मी, ग्रीष्‍म तथा शीत, दिन और रात का होना समाप्‍त न होगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">परमेश्‍वर ने नूह और उसके पुत्रों को आशिष दी और उनसे कहा, ‘फलो-फूलो और पृथ्‍वी में भर जाओ।</verse>
				<verse number="2">धरती के पशु, आकाश के पक्षी, भूमि पर रेंगनेवाले जन्‍तु, और समुद्र की मछलियां, वे सब के सब आतंकित होकर तुमसे डरेंगे। उन पर तुम्‍हारा अधिकार होगा। मैं उनको तुम्‍हारे हाथ में सौंपता हूं।</verse>
				<verse number="3">सब गतिमान जीव-जन्‍तु तुम्‍हारा आहार होंगे। जैसे मैंने तुमको हरे पौधे दिए थे वैसे अब सब कुछ देता हूं।</verse>
				<verse number="4">पर, तुम मांस को उसके प्राण अर्थात् रक्‍त के साथ न खाना;</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि मैं निश्‍चय ही तुम्‍हारे रक्‍त का बदला लूंगा। मैं प्रत्‍येक पशु से, प्रत्‍येक मनुष्‍य से उसका प्रतिशोध लूंगा। मैं प्रत्‍येक मनुष्‍य से उसके भाई-बहिन के रक्‍त का बदला लूंगा।</verse>
				<verse number="6">जो कोई मनुष्‍य का रक्‍त बहाएगा, उसका भी रक्‍त मनुष्‍य द्वारा बहाया जाएगा; क्‍योंकि परमेश्‍वर ने मनुष्‍य को अपने स्‍वरूप में बनाया है।</verse>
				<verse number="7">तुम फलो-फूलो, पृथ्‍वी पर अत्‍यन्‍त बढ़ते जाओ और असंख्‍य हो जाओ।’</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर ने नूह और उसके पुत्रों से कहा,</verse>
				<verse number="9">‘मैं तुम्‍हारे और तुम्‍हारे पश्‍चात् होने वाली तुम्‍हारी सन्‍तान के साथ</verse>
				<verse number="10">एवं तुम्‍हारे पास के प्रत्‍येक जीवित प्राणी अर्थात् पक्षी, पालतू पशु, पृथ्‍वी के समस्‍त वन-पशु और जलयान से बाहर निकलने वाले सब जीव-जन्‍तुओं के साथ अपना विधान स्‍थापित करता हूं।</verse>
				<verse number="11">मैं तुम्‍हारे साथ यह विधान स्‍थापित करता हूं कि फिर कभी जल-प्रलय से प्राणी नष्‍ट न होंगे। पृथ्‍वी का विनाश करने के लिए फिर कभी जल-प्रलय न होगा।’</verse>
				<verse number="12">परमेश्‍वर ने पुन: कहा, ‘मैं तुम्‍हारे साथ तथा तुम्‍हारे जीवित प्राणियों के साथ युग-युगान्‍त की पीढ़ी के लिए एक विधान स्‍थापित करता हूं। उसका यह चिह्‍न है:</verse>
				<verse number="13">मैं बादलों में अपना धनुष रखता हूं। वह मेरे और पृथ्‍वी के मध्‍य किये गये विधान का चिह्‍न होगा।</verse>
				<verse number="14">जब मैं पृथ्‍वी के ऊपर बादल लाऊंगा और उनके मध्‍य धनुष दिखाई देगा,</verse>
				<verse number="15">तब तुम्‍हारे एवं समस्‍त जीवित प्राणियों के साथ किये गये अपने विधान को स्‍मरण करूंगा, और जल का प्रलय कदापि न होगा कि समस्‍त प्राणी नष्‍ट हो जाएं।</verse>
				<verse number="16">जब बादलों में धनुष दिखाई देगा तब उसे देखकर मैं उस शाश्‍वत विधान को स्‍मरण करूंगा, जो मुझ-परमेश्‍वर और पृथ्‍वी के समस्‍त जीवित प्राणियों के मध्‍य स्‍थापित किया गया है।’</verse>
				<verse number="17">तत्‍पश्‍चात् परमेश्‍वर ने नूह से कहा, ‘जो विधान मैंने अपने और पृथ्‍वी के समस्‍त प्राणियों के मध्‍य स्‍थापित किया है, उसका यही चिह्‍न है।’</verse>
				<verse number="18">जलयान से बाहर निकलनेवाले नूह के पुत्र थे: शेम, हाम और याफत। हाम कनान का पिता था।</verse>
				<verse number="19">ये ही तीन नूह के पुत्र थे, और उनके द्वारा ही पृथ्‍वी मनुष्‍यों से भर गई।</verse>
				<verse number="20">खेती-किसानी करने वाले नूह ने खेती करना आरम्‍भ किया। उसने अंगूर का एक उद्यान लगाया।</verse>
				<verse number="21">वह एक दिन अंगूर की मदिरा पीकर मतवाला हो गया और अपने तम्‍बू में नग्‍न होकर लेट गया।</verse>
				<verse number="22">कनान के पिता हाम ने अपने पिता की नग्‍नता देखी। उसने बाहर जाकर अपने दोनों भाइयों को बता दिया।</verse>
				<verse number="23">शेम और याफत ने एक चादर ली। वे उसे अपने कन्‍धों पर डालकर उल्‍टे पग चलकर भीतर गए और उन्‍होंने अपने पिता की नग्‍नता को ढांप दिया। वे अपना मुंह पीछे किए हुए थे। उन्‍होंने अपने पिता की नग्‍नता न देखी।</verse>
				<verse number="24">जब नूह का नशा उतरा तब उसे ज्ञात हुआ कि उसके छोटे पुत्र ने उसके साथ कैसा व्‍यवहार किया है।</verse>
				<verse number="25">नूह ने उसे शाप दिया, ‘कनान शापित है, वह अपने भाइयों का दासानुदास होगा।’</verse>
				<verse number="26">नूह ने फिर कहा, ‘शेम का प्रभु परमेश्‍वर धन्‍य है, कनान शेम का दास हो।</verse>
				<verse number="27">परमेश्‍वर याफत के नाम के अनुरूप उसका विस्‍तार करे! याफत शेम के तम्‍बुओं में निवास करे, और कनान उसका दास बने।’</verse>
				<verse number="28">जल-प्रलय के पश्‍चात् नूह तीन सौ पचास वर्ष तक और जीवित रहा।</verse>
				<verse number="29">इस प्रकार नूह की कुल आयु नौ सौ पचास वर्ष की हुई। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हो गई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">नूह के पुत्रों - शेम, हाम और याफत - की वंशावली यह है। जल-प्रलय के पश्‍चात् उनको पुत्र उत्‍पन्न हुए थे।</verse>
				<verse number="2">याफत के पुत्र: गोमर, मागोग, मादई, यवन, तूबल, मेशक और तीरस थे।</verse>
				<verse number="3">गोमर के पुत्र: अशकनज, रीपत और तोगर्मा थे।</verse>
				<verse number="4">यवन के पुत्र एलीशाह, तर्शीश, कित्ती और दोदानी थे।</verse>
				<verse number="5">इन्‍हीं से समुद्रतटवर्ती देशों में रहने वाली जातियां फैलीं। ये ही अपने-अपने देशों अपनी-अपनी भाषाओं, कुलों और जातियों के अनुसार याफत के वंशज थे।</verse>
				<verse number="6">हाम के पुत्र: कूश, मिस्र, पूट और कनान थे।</verse>
				<verse number="7">कूश के पुत्र: सबा, हवीला, सबता, रमा और सब्‍तका थे। रमा के पुत्र: शबा और ददान थे।</verse>
				<verse number="8">कूश ने निमरोद नामक पुत्र को भी उत्‍पन्न किया था, जो पृथ्‍वी का पहला महा शक्‍तिशाली विजेता था।</verse>
				<verse number="9">वह प्रभु की दृष्‍टि में महान शिकारी था। इसलिए उसके विषय में यह कहावत प्रचलित है: ‘प्रभु की दृष्‍टि में निमरोद के समान महान शिकारी।’</verse>
				<verse number="10">उसके राज्‍य का आरम्‍भ बेबीलोन, एरख और अक्‍कद से हुआ। ये सब शिनआर देश में स्‍थित हैं।</verse>
				<verse number="11">वह उस देश से निकलकर असीरिया देश में आया और वहाँ नीनवे, रहोबोत-ईर और कालह नामक नगरों को बसाया।</verse>
				<verse number="12">उसने रसन नगर को भी बसाया जो नीनवे और कालह के बीच में है। वह महानगर है।</verse>
				<verse number="13">मिस्र ने लूदी, अनामी, लहाबी, नप्‍तूही,</verse>
				<verse number="14">पत्रूसी, कसलूही और कप्‍तोरी को उत्‍पन्न किया। कसलूही से पलिश्‍ती जाति निकली।</verse>
				<verse number="15">कनान ने अपने पहिलौठे पुत्र सीदोन को उत्‍पन्न किया, तदुपरान्‍त हेत,</verse>
				<verse number="16">यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी;</verse>
				<verse number="17">हिव्‍वी, अर्की, सीनी,</verse>
				<verse number="18">अर्वादी, समारी और हमाती हुए। कनानियों का कुल भी सर्वत्र फैल गया।</verse>
				<verse number="19">कनानियों की सीमा सीदोन से गरारा की ओर गाजा तक और सदोम, गमोरा, अदमा और सबोयीम की ओर लाशा तक थी।</verse>
				<verse number="20">ये ही अपने कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार हाम के वंशज थे।</verse>
				<verse number="21">शेम को भी पुत्र उत्‍पन्न हुए। वह सभी एबर-वंशियों का मूल-पुरुष और याफत का बड़ा भाई था।</verse>
				<verse number="22">शेम के पुत्र: एलाम, अश्‍शूर, अर्पक्षद, लूद और सीरिया थे।</verse>
				<verse number="23">सीरिया के पुत्र: ऊस, हूल, गेतर और मश थे।</verse>
				<verse number="24">अर्पक्षद ने शेलह को, और शेलह ने एबर को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="25">एबर के दो पुत्र उत्‍पन्न हुए: पहले का नाम ‘पेलग’ था, क्‍योंकि उसके दिनों में पृथ्‍वी के निवासी विभाजित हो गए थे। उसके भाई का नाम योक्‍टन था।</verse>
				<verse number="26">योक्‍टन ने अल्‍मोदद, शेलप, हसर्मावत, यारह,</verse>
				<verse number="27">हदोराम, ऊजल, दिक्‍ला,</verse>
				<verse number="28">ओबल, अबीमाएल, शबा,</verse>
				<verse number="29">ओपीर, हवीला और योबाब को उत्‍पन्न किया। ये सब योक्‍टन के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="30">उनके निवास स्‍थान की सीमा मेशा से पूर्व के पहाड़ी प्रदेश सपारा तक थी।</verse>
				<verse number="31">ये ही अपने कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार शेम के वंशज थे।</verse>
				<verse number="32">ये ही अपनी विभिन्न वंशावलियों और जातियों के अनुसार नूह के पुत्रों के वंशज थे। इन्‍हीं से जल-प्रलय के पश्‍चात् जातियाँ निकलकर पृथ्‍वी में फैल गईं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">सारे संसार की एक ही भाषा थी, और सब जातियाँ समान शब्‍दों का प्रयोग करती थीं।</verse>
				<verse number="2">जब लोगों ने पूर्व में प्रवास किया तब उन्‍हें शिनआर देश में एक मैदान मिला। वे उस मैदान में बस गए।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने आपस में कहा, ‘आओ, हम ईंटें बनाकर उन्‍हें आग में भलीभाँति पकाएँ।’ उन्‍होंने पत्‍थर के स्‍थान पर ईंटें और चूने के स्‍थान पर मिट्टी का गारा प्रयुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने फिर कहा, ‘आओ, हम अपने लिए एक नगर और ऐसी एक मीनार बनाएँ जिसका शिखर आकाश को स्‍पर्श करे। इस प्रकार हम नाम कमा लें। ऐसा न हो कि हमें समस्‍त पृथ्‍वी पर तितर-बितर होना पड़े।’</verse>
				<verse number="5">जिस नगर और मीनार को मानव-पुत्र बना रहे थे, उनको देखने के लिए प्रभु स्‍वर्ग से उतरा।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने कहा, ‘देखो, ये एक ही कौम के लोग हैं। इन सबकी भाषा भी एक है। यह तो उनके भविष्‍य के कार्यों का आरम्‍भ मात्र है। जो कार्य वे आगे करना चाहेंगे, वह उनके लिए असम्‍भव न होगा।</verse>
				<verse number="7">इसलिए आओ, हम उतरकर वहाँ उनकी भाषा में ऐसा सम्‍भ्रम उत्‍पन्न करें कि वे एक दूसरे की भाषा समझ न सकें।’</verse>
				<verse number="8">इस प्रकार प्रभु ने उनको वहाँ से समस्‍त पृथ्‍वी पर तितर-बितर कर दिया। उन्‍होंने उस नगर का निर्माण करना छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="9">इस कारण उस का नाम ‘बाबेल’ पड़ा; क्‍योंकि वहाँ प्रभु ने समस्‍त संसार की भाषा में सम्‍भ्रम उत्‍पन्न किया था। प्रभु ने वहीं से उन लोगों को समस्‍त पृथ्‍वी पर तितर-बितर किया।</verse>
				<verse number="10">ये शेम के वंशज हैं: जलप्रलय के दो वर्ष पश्‍चात् जब शेम सौ वर्ष का हुआ तब उसने अर्पक्षद को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="11">अर्पक्षद के जन्‍म के पश्‍चात् शेम पांच सौ वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियाँ भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="12">जब अर्पक्षद पैंतीस वर्ष का हुआ तब उसने शेलह को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="13">शेलह के जन्‍म के पश्‍चात् अर्पक्षद चार सौ तीन वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियाँ भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="14">जब शेलह तीस वर्ष का हुआ तब उसने एबर को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="15">एबर के जन्‍म के पश्‍चात् शेलह चार सौ तीन वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियाँ भी उत्‍पन्न हुईं</verse>
				<verse number="16">जब एबर चौंतीस वर्ष का हुआ तब उसने पेलग को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="17">पेलग के जन्‍म के पश्‍चात् एबर चार सौ तीस वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियाँ भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="18">जब पेलग तीस वर्ष का हुआ तब उसने रऊ को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="19">रऊ के जन्‍म के पश्‍चात् पेलग दौ सौ नौ वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियाँ भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="20">जब रऊ बत्तीस वर्ष का हुआ तब उसने सरुग को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="21">सरुग के जन्‍म के पश्‍चात् रऊ दो सौ सात वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियाँ भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="22">जब सरुग तीस वर्ष का हुआ तब उसने नाहोर को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="23">नाहोर के जन्‍म के पश्‍चात् सरुग दो सौ वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियाँ भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="24">जब नाहोर उनतीस वर्ष का हुआ तब उसने तेरह को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="25">तेरह के जन्‍म के पश्‍चात् नाहोर एक सौ उन्नीस वर्ष तक जीवित रहा। उसको अन्‍य पुत्र-पुत्रियाँ भी उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="26">जब तेरह सत्तर वर्ष का हुआ तब उसने अब्राम, नाहोर और हारान को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="27">ये तेरह के वंशज हैं: उसने अब्राम, नाहोर और हारान को उत्‍पन्न किया। हारान ने लोट को उत्‍पन्न किया।</verse>
				<verse number="28">हारान की मृत्‍यु उसके पिता तेरह के जीवन काल में ही कसदी जाति के ऊर नामक नगर में हुई, जो उसका जन्‍म स्‍थान था।</verse>
				<verse number="29">अब्राम और नाहोर ने विवाह किया। अब्राम की पत्‍नी का नाम सारय और नाहोर की पत्‍नी का नाम मिल्‍का था। मिल्‍का हारान की पुत्री थी और हारान मिल्‍का और यिस्‍का दोनों का पिता था।</verse>
				<verse number="30">सारय बांझ थी। उसके कोई सन्‍तान न थी।</verse>
				<verse number="31">तेरह ने अपने पुत्र अब्राम, हारान के पुत्र अर्थात् अपने पौत्र लोट और अब्राम की पत्‍नी एवं अपनी बहू सारय को साथ लेकर कसदी जाति के ऊर नगर को छोड़ दिया। वह कनान देश की ओर चल पड़ा। परन्‍तु जब वे हारान नामक देश में पहुँचे तब वहीं बस गए।</verse>
				<verse number="32">तेरह की पूर्ण आयु दो सौ पांच वर्ष की थी। उसकी मृत्‍यु हारान देश में हुई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">प्रभु ने अब्राम से कहा, ‘तू अपने देश, जन्‍म-स्‍थान और नाते-रिश्‍तेदारी को छोड़कर उस देश को जा, जो मैं तुझे दिखाऊंगा।</verse>
				<verse number="2">मैं तुझसे एक बड़ा राष्‍ट्र उत्‍पन्न करूँगा। मैं तुझे आशिष दूँगा, और तेरे नाम को महान बनाऊंगा कि तू मानव-जाति के लिए आशिष का माध्‍यम बने।</verse>
				<verse number="3">जो तुझे आशिष देंगे, मैं उनको आशिष दूँगा। परन्‍तु जो तुझे शाप देगा, उसे मैं शाप दूँगा। पृथ्‍वी के समस्‍त कुटुम्‍ब तेरे द्वारा मुझसे आशिष पाएँगे।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु की आज्ञा अनुसार अब्राम चले गए। उनके साथ उनका भतीजा लोट भी गया। जब अब्राम ने हारान देश से प्रस्‍थान किया तब वह पचहत्तर वर्ष के थे।</verse>
				<verse number="5">वह अपनी पत्‍नी सारय, भतीजे लोट और अपनी अर्जित सम्‍पत्ति एवं हारान देश में प्राप्‍त दास-दासियों को लेकर कनान देश की ओर चले। उन्‍होंने कनान देश में प्रवेश किया।</verse>
				<verse number="6">वे चलते-चलते शकेम नामक स्‍थान पर पहुँचे जहाँ ‘मोरे का पवित्र बांज वृक्ष’ है। उस समय कनानी जाति उस देश में रहती थी।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ने अब्राम को दर्शन देकर कहा, ‘मैं यह देश तेरे वंश को दूँगा।’ अत: अब्राम ने प्रभु के लिए, जिसने उन्‍हें दर्शन दिया था, वहाँ एक वेदी बनाई।</verse>
				<verse number="8">तत्‍पश्‍चात् वह वहाँ से हटकर बेत-एल नगर की पूर्व दिशा में स्‍थित एक पहाड़ पर पहुँचे। वहाँ उन्‍होंने अपना तम्‍बू गाड़ा। पहाड़ के पश्‍चिम में बेत-एल और पूर्व में ऐ नगर थे। वहाँ अब्राम ने प्रभु के लिए एक वेदी बनाई, और प्रभु के नाम से आराधना की।</verse>
				<verse number="9">अब्राम यात्रा करते रहे। वह नेगेब क्षेत्र की ओर गये।</verse>
				<verse number="10">उस देश में अकाल पड़ा था। अब्राम मिस्र देश में प्रवास करने के लिए चले गए, क्‍योंकि देश में भयंकर अकाल था।</verse>
				<verse number="11">जब वे मिस्र देश के निकट पहुँचे तब अब्राम ने उसमें प्रवेश करने से पूर्व अपनी पत्‍नी सारय से कहा, ‘सुनो, मैं जानता हूं कि तुम देखने में सुन्‍दर हो।</verse>
				<verse number="12">मिस्र के निवासी तुम्‍हें देखकर कहेंगे, “यह उसकी पत्‍नी है”, और वे मुझे मार डालेंगे, पर तुम्‍हें जीवित रहने देंगे।</verse>
				<verse number="13">इसलिए तुम यह कहना, कि तुम मेरी बहिन हो जिससे तुम्‍हारे कारण मेरा कल्‍याण हो, और मेरे प्राण बचें।’</verse>
				<verse number="14">जब अब्राम ने मिस्र देश में प्रवेश किया तब वहाँ के निवासियों ने देखा कि वह स्‍त्री बड़ी सुन्‍दर है।</verse>
				<verse number="15">मिस्र के अधिकारियों ने उसे देखकर राजा फरओ से उसकी प्रशंसा की। अत: सारय को फरओ के महल में पहुँचाया गया।</verse>
				<verse number="16">फरओ ने उसके कारण अब्राम से सद्व्‍यवहार किया। अब्राम को भेड़-बकरी, गाय-बैल, सेवक-सेविकाएँ, गधे-गदहियाँ और ऊंट प्राप्‍त हुए।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु प्रभु ने अब्राम की पत्‍नी सारय के कारण फरओ और उसके राज-परिवार को बड़ी-बड़ी विपत्तियों से पीड़ित किया।</verse>
				<verse number="18">अतएव फरओ ने अब्राम को बुला कर उनसे कहा, ‘तुमने मेरे साथ यह क्‍या किया? तुमने मुझे क्‍यों नहीं बताया कि वह तुम्‍हारी पत्‍नी है?</verse>
				<verse number="19">तुमने मुझसे क्‍यों कहा कि वह तुम्‍हारी बहिन है? इसीलिए मैंने उसे अपनी पत्‍नी बना लिया था। परन्‍तु अब अपनी पत्‍नी को लेकर चले जाओ।’</verse>
				<verse number="20">फरओ ने अब्राम के विषय में अपने अधिकारियों को आदेश दिया, और उन लोगों ने अब्राम को उनकी पत्‍नी एवं समस्‍त सम्‍पत्ति के साथ विदा कर दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">अब्राम अपनी पत्‍नी और समस्‍त सम्‍पत्ति के साथ मिस्र देश से नेगेब क्षेत्र की ओर लौटे। लोट उनके साथ था।</verse>
				<verse number="2">अब्राम अपने पशुओं और सोना-चांदी के कारण बहुत धनी हो गए थे।</verse>
				<verse number="3">वह नेगेब से आगे बढ़कर बेत-एल नगर के उस स्‍थान पर पहुँचे जहाँ उन्‍होंने आरम्‍भ में बेत-एल और ऐ नगर के बीच में डेरा डाला था।</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने वहीं पर सर्वप्रथम वेदी बनाई थी, और वहीं प्रभु के नाम से आराधना की थी।</verse>
				<verse number="5">लोट के पास भी, जो अब्राम का सहचर था, भेड़-बकरी, गाय-बैल और तम्‍बू थे।</verse>
				<verse number="6">उस देश में इतना बड़ा चरागाह नहीं था कि वे एक साथ रह सकें; क्‍योंकि उनके पास पशु और सेवक-सेविकाएँ इतने अधिक थे कि वे एक साथ नहीं रह सकते थे।</verse>
				<verse number="7">अब्राम के पशुओं के चरवाहों एवं लोट के पशुओं के चरवाहों के मध्‍य झगड़े होने लगे। (उस समय उस देश में कनानी और परिज्‍जी जातियाँ रहती थीं।)</verse>
				<verse number="8">अब्राम ने लोट से कहा, ‘तुम्‍हारे और मेरे मध्‍य, तुम्‍हारे चरवाहों और मेरे चरवाहों के मध्‍य झगड़े नहीं होने चाहिए, क्‍योंकि हम रिश्‍तेदार हैं।</verse>
				<verse number="9">देखो, सारा देश तुम्‍हारे सामने है। तुम मुझसे अलग हो जाओ। यदि तुम बायीं ओर जाओगे तो मैं दाहिनी ओर जाऊंगा। यदि तुम दाहिनी ओर जाओगे तो मैं बायीं ओर जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="10">अत: लोट ने अपनी आँखें ऊपर उठायीं और सामने देखा: सोअर की दिशा में यर्दन नदी की समस्‍त घाटी प्रभु के उद्यान एवं मिस्र देश की भूमि के समान जल से सर्वत्र सिंची हुई थी। (यह प्रभु के द्वारा किए गए सदोम और गमोरा के विनाश के पूर्व की बात है।)</verse>
				<verse number="11">लोट ने यर्दन नदी की समस्‍त घाटी अपने लिए चुन ली। वह पूर्व की ओर चला गया। इस प्रकार वे एक दूसरे से अलग हो गए।</verse>
				<verse number="12">अब्राम कनान देश में बस गये। लोट घाटी के नगरों में रहने लगा। उसने सदोम नगर के पास अपना तम्‍बू गाड़ा।</verse>
				<verse number="13">प्रभु की दृष्‍टि में सदोम नगर के निवासी बड़े दुष्‍ट और महापापी थे।</verse>
				<verse number="14">जब लोट अब्राम से अलग हो गया, तब प्रभु ने अब्राम से कहा, ‘अपनी आँखें ऊपर उठा। जिस स्‍थान पर तू खड़ा है, वहाँ से उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्‍चिम चारों ओर दृष्‍टि दौड़ा।</verse>
				<verse number="15">यह सारा देश, जो तू देख रहा है, मैं तुझे और तेरे वंश को युग-युगान्‍त के लिए दूँगा।</verse>
				<verse number="16">मैं तेरे वंशजों को पृथ्‍वी के रजकणों के सदृश बढ़ाऊंगा। उनकी गिनती करना असम्‍भव होगा: यदि कोई पृथ्‍वी के रजकणों को गिन सकेगा तो वह तेरे वंशजों को भी गिन सकेगा।</verse>
				<verse number="17">उठ, इस समस्‍त देश में भ्रमण कर; क्‍योंकि मैं यह देश तुझे दूँगा।’</verse>
				<verse number="18">अब्राम अपना तम्‍बू उखाड़कर ममरे के बांज वृक्षों के पास, जो हेब्रोन नगर में थे, आकर रहने लगे। उन्‍होंने वहाँ प्रभु के लिए एक वेदी बनाई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">शिनआर के राजा अम्रापल, एल्‍लसार के राजा अर्योक, एलम के राजा कदार्ला-ओमर और गोयीम के राजा तिदाल के राज्‍यकाल की यह घटना है।</verse>
				<verse number="2">इन राजाओं ने मिलकर सदोम के राजा बेरा, गमोरा के राजा बिर्शा, अदमा के राजा शिनाब, सबोयीम के राजा शेमएबर और बेला अर्थात् सोअर के राजा के विरुद्ध युद्ध छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="3">ये पाँच राजा सिद्दीम की घाटी अर्थात् मृत सागर में एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="4">ये बारह वर्ष तक कदार्लाओमर के अधीन रहे; किन्‍तु तेरहवें वर्ष उन्‍होंने विद्रोह कर दिया।</verse>
				<verse number="5">चौदहवें वर्ष कदार्लाओमर और उसके सन्‍धिबद्ध राजा चढ़ आए। वे अशतरोत-कर्नयिम में रपाई जाति को, हाम में जूजी जाति को, शाबेकिर्यातईम में एमी जाति को</verse>
				<verse number="6">और सेईर पर्वत के निवासी होरी जाति को पराजित करते हुए निर्जन प्रदेश की सीमा पर स्‍थित एल-पारन तक पहुँच गए।</verse>
				<verse number="7">तत्‍पश्‍चात् वे लौटकर एन-मिशपाट अर्थात् कादेश में आए। उन्‍होंने अमालेकी जाति के समस्‍त प्रदेश को, एवं हससोन-तामर में रहनेवाली एमोरी जाति को भी पराजित किया।</verse>
				<verse number="8">तब सदोम, गमोरा, अदमा, सबोयीम और बेला अर्थात् सोअर के राजा निकले। वे सिद्दीम की घाटी में</verse>
				<verse number="9">एलाम के राजा कदार्लाओमर, गोयीम के राजा तिदाल, शिनआर के राजा अम्रापल और एल्‍लसार के राजा अर्योक के विरुद्ध युद्ध के लिए एकत्र हुए। चार राजा पांच के विरुद्ध!</verse>
				<verse number="10">सिद्दीम की घाटी में डामर के अनेक गड्ढे थे। जब सदोम और गमोरा के राजा भागे तब उनकी सेना के अनेक सिपाही उनमें गिर पड़े। शेष पहाड़ की ओर भाग गए।</verse>
				<verse number="11">शत्रुओं ने सदोम और गमोरा की समस्‍त सम्‍पत्ति और भोजन सामग्री लूट ली और वे चले गए।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने सदोम में रहनेवाले अब्राम के भतीजे लोट को भी बन्‍दी बना लिया और वे उसकी सम्‍पत्ति लूटकर चले गए।</verse>
				<verse number="13">एक मनुष्‍य, जो भागकर बच गया था, इब्रानी जाति के अब्राम के पास आया, और उन्‍हें यह समाचार दिया। अब्राम बांज वृक्षों के जंगल में रहते थे। यह जंगल एमोरी जाति के ममरे नामक व्यक्‍ति का था। वह एशकोल और आनेर का भाई था। ये तीनों अब्राम के सन्‍धिबद्ध मित्र थे।</verse>
				<verse number="14">जब अब्राम ने सुना कि उनका भतीजा लोट बन्‍दी बना लिया गया है तब उन्‍होंने अपने परिवार के तीन सौ अठारह, युद्ध-विद्या में प्रशििक्षत, सेवकों को लेकर दान नगर तक शत्रु का पीछा किया।</verse>
				<verse number="15">अब्राम ने रात में अपने सेवकों को अनेक दलों में बांट दिया, तथा अपने सेवकों के साथ शत्रु पर आक्रमण किया और दमिश्‍क नगर के उत्तर में होबा नगर तक उनका पीछा किया।</verse>
				<verse number="16">तत्‍पश्‍चात् वह समस्‍त संपत्ति तथा अपने भतीजे लोट को उसकी सम्‍पत्ति-सहित तथा स्‍त्री-पुरुषों को छुड़ाकर वापस ले आए।</verse>
				<verse number="17">कदार्लाओमर और उसके साथी राजाओं की पराजय के पश्‍चात् अब्राम लौट रहे थे। तब सदोम का राजा, अब्राम से भेंट करने, शावे की घाटी अर्थात् राजघाटी में आया।</verse>
				<verse number="18">शालेम का राजा मलकीसेदेक रोटी और अंगूर का रस लेकर आया। वह सर्वोच्‍च परमेश्‍वर का पुरोहित था।</verse>
				<verse number="19">उसने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया: ‘आकाश और पृथ्‍वी का सृष्‍टिकर्ता सर्वोच्‍च परमेश्‍वर, अब्राम को आशिष दे।</verse>
				<verse number="20">सर्वोच्‍च परमेश्‍वर धन्‍य है, जिसने तेरे बैरियों को तेरे हाथ में सौंप दिया।’ अब्राम ने उसको अपनी प्रत्‍येक वस्‍तु का दसवां अंश भेंट किया।</verse>
				<verse number="21">सदोम के राजा ने अब्राम से कहा, ‘सम्‍पत्ति तो आप अपने पास रखिए, पर मेरे आदमी मुझे वापस दे दीजिए।’</verse>
				<verse number="22">अब्राम ने सदोम के राजा को उत्तर दिया, ‘मैंने आकाश और पृथ्‍वी के सृष्‍टिकर्ता, सर्वोच्‍च प्रभु परमेश्‍वर की शपथ खाई है</verse>
				<verse number="23">कि मैं आपकी कोई वस्‍तु, न तो सूत और न जूती का बन्‍धन ही, ग्रहण करूँगा। ऐसा न हो कि आप कहें, “मैंने अब्राम को धनी बनाया है।”</verse>
				<verse number="24">पर जो कुछ इन युवकों ने खाया है, और जो व्यक्‍ति मेरे साथ गए थे, उनके भाग के अतिरिक्‍त, मैं कुछ न लूँगा। किन्‍तु मेरे सन्‍धिबद्ध मित्र−आनेर, एशकोल और ममरे अपना-अपना भाग ले लें।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">इन घटनाओं के पश्‍चात् अब्राम ने एक दर्शन देखा। उन्‍हें प्रभु का यह संदेश मिला, ‘अब्राम, मत डर, मैं तेरी ढाल हूं। तुझे बड़ा पुरस्‍कार प्राप्‍त होगा।’</verse>
				<verse number="2">किन्‍तु अब्राम ने कहा, ‘हे स्‍वामी, हे प्रभु, तू मुझे क्‍या देगा? मैं तो पुत्रहीन हूं। मेरे घर का उत्तराधिकारी दमिश्‍क नगर का एलीएजर होगा।’</verse>
				<verse number="3">अब्राम ने आगे कहा, ‘देख, तूने मुझे कोई सन्‍तान नहीं दी। इसलिए मेरे घर में उत्‍पन्न दास ही मेरा उत्तराधिकारी बनेगा।’</verse>
				<verse number="4">इस पर प्रभु का सन्‍देश उन्‍हें मिला, ‘वह तेरा उत्तराधिकारी नहीं होगा, वरन् स्‍वयं तेरा पुत्र ही तेरा उत्तराधिकारी बनेगा।’</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने अब्राम को बाहर ले जाकर कहा, ‘आकाश की ओर देख। यदि तू तारों को गिन सकता है तो गिन।’ तब वह अब्राम से बोला, ‘तेरा वंश ऐसा ही असंख्‍य होगा।’</verse>
				<verse number="6">अब्राम ने प्रभु पर विश्‍वास किया, और प्रभु ने अब्राम के इस विश्‍वास को उनकी धार्मिकता माना।</verse>
				<verse number="7">उसने अब्राम से कहा, ‘मैं वही प्रभु हूं, जो यह देश तेरे अधिकार में देने के लिए तुझे कसदी जाति के ऊर नगर से निकाल लाया है।’</verse>
				<verse number="8">अब्राम ने पूछा, ‘हे स्‍वामी, हे प्रभु, मुझे कैसे ज्ञात होगा कि इस देश पर मेरा ही अधिकार होगा?’</verse>
				<verse number="9">उसने अब्राम को उत्तर दिया, ‘तीन-तीन वर्ष की एक बछिया, एक बकरी तथा एक मेढ़ा, और एक पिण्‍डुक तथा एक कबूतर का बच्‍चा भी मेरे पास ले आना।’</verse>
				<verse number="10">अब्राम ये सब उसके पास ले आए। तत्‍पश्‍चात् अब्राम ने उनके दो-दो टुकड़े किए, और उन टुकड़ों को आमने-सामने रखा। किन्‍तु उन्‍होंने पक्षियों के दो टुकड़े नहीं किए।</verse>
				<verse number="11">जब शिकारी पक्षी उन टुकड़ों पर झपटे तब अब्राम ने उन्‍हें भगा दिया।</verse>
				<verse number="12">जब सूर्य अस्‍त हो रहा था तब अब्राम को गहरी नींद आ गई। सहसा उन पर घोर अन्‍धकार और आतंक छा गया।</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने अब्राम से कहा, ‘निश्‍चित जान ले कि तेरे वंशज पराए देश में प्रवास करेंगे। वे वहाँ गुलाम बनकर रहेंगे। चार सौ वर्ष तक उन पर अत्‍याचार होता रहेगा।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु जो देश उन्‍हें गुलाम बनाएगा, उसे मैं दण्‍ड दूँगा। इसके पश्‍चात् वे अपार सम्‍पत्ति के साथ वहाँ से निकल आएँगे।</verse>
				<verse number="15">तू शान्‍तिपूर्वक अपने मृत पूर्वजों के पास जाएगा। तू अच्‍छी पक्‍की आयु में गाड़ा जाएगा।</verse>
				<verse number="16">तेरे वंशज चौथी पीढ़ी में यहाँ लौट आएँगे, क्‍योंकि एमोरी जाति के अधर्म का घड़ा अभी पूरा नहीं भरा है।’</verse>
				<verse number="17">सूर्य अस्‍त होने के पश्‍चात् जब घोर अन्‍धकार छा गया, तब एक धुंआती हुई अंगीठी और एक जलती हुई मशाल उन टुकड़ों के मध्‍य से होकर गई।</verse>
				<verse number="18">प्रभु ने उसी दिन अब्राम के साथ विधान का संबंध स्‍थापित किया। उसने कहा, ‘मैं तेरे वंश को यह देश, अर्थात् मिस्र देश की नदी से महानदी फरात तक की भूमि देता हूं,</verse>
				<verse number="19">जहाँ केनी, कनिज्‍जी, कदमोनी,</verse>
				<verse number="20">हित्ती, परिज्‍जी, रपाई,</verse>
				<verse number="21">एमोरी, कनानी, गिर्गाशी और यबूसी जातियाँ रहती हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">अब्राम की पत्‍नी सारय को कोई सन्‍तान नहीं हुई थी। उसके पास एक मिस्री दासी थी। उसका नाम हागार था।</verse>
				<verse number="2">सारय ने अब्राम से कहा, ‘देखो, प्रभु ने मुझे सन्‍तानहीन रखा है। इसलिए मैं तुमसे विनती करता हूं, तुम मेरी दासी के पास जाओ। सम्‍भव है, उससे पुत्र हों और मैं पुत्रवती बन जाऊं।’ अब्राम ने सारय की बात मान ली।</verse>
				<verse number="3">जब अब्राम कनान देश में दस वर्ष रह चुके थे, तब उनकी पत्‍नी सारय ने अपनी मिस्री दासी हागार को उन्‍हें दिया कि यह उनकी पत्‍नी बने।</verse>
				<verse number="4">अब्राम ने हागार के साथ सहवास किया और वह गर्भवती हुई। जब हागार ने देखा कि वह गर्भवती है तब अपनी स्‍वामिनी को तिरस्‍कार की दृष्‍टि से देखने लगी।</verse>
				<verse number="5">सारय ने अब्राम से कहा, ‘जो चोट मुझे लगी है, उसका कारण तुम हो। मैं ने अपनी दासी को तुम्‍हारी गोद में डाला था। पर जब उसने देखा कि वह गर्भवती है तब मुझे तिरस्‍कार की दृष्‍टि से देखने लगी। प्रभु मेरे और तुम्‍हारे बीच न्‍याय करे।’</verse>
				<verse number="6">अब्राम सारय से बोले, ‘देखो, तुम्‍हारी दासी तुम्‍हारे हाथ में है। तुम्‍हारी दृष्‍टि में जो भला लगे, वही उसके साथ करो।’ सारय हागार को दु:ख देने लगी। अत: हागार उसके पास से भाग गई।</verse>
				<verse number="7">प्रभु के दूत ने हागार को निर्जन प्रदेश के एक झरने पर पाया। यह झरना शूर के मार्ग पर था।</verse>
				<verse number="8">प्रभु के दूत ने पूछा, ‘सारय की दासी हागार, तू कहाँ से आ रही है, और कहाँ जा रही है?’ उसने उत्तर दिया, ‘मैं अपनी स्‍वामिनी सारय के पास से भाग रही हूं।’</verse>
				<verse number="9">प्रभु का दूत उससे बोला, ‘अपनी स्‍वामिनी के पास लौट जा, और उसके अधीन रह।’</verse>
				<verse number="10">प्रभु के दूत ने उससे यह भी कहा, ‘मैं तेरे वंश को इतना बढ़ाऊंगा कि उसकी गणना न की जा सकेगी।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु का दूत पुन: उससे बोला, ‘देख, तू गर्भवती है। तू एक पुत्र को जन्‍म देगी। तू उसका नाम यिश्‍माएल रखना, क्‍योंकि प्रभु ने तेरा कराहना सुना है।</verse>
				<verse number="12">तेरा पुत्र जंगली गधे के समान स्‍वच्‍छन्‍द मानव होगा। उसका हाथ सबके विरुद्ध उठेगा, और सबके हाथ उसके विरोध में उठेंगे। वह अपने भाई-बन्‍धुओं के विरुद्ध निवास करेगा।’</verse>
				<verse number="13">हागार ने उस प्रभु का नाम, जो उससे बोला था, ‘अत्ता-एल-रोई’ रखा, क्‍योंकि वह कहती थी, ‘क्‍या मैंने सचमुच परमेश्‍वर को देखा और उसे देखने के पश्‍चात् भी जीवित रही?’</verse>
				<verse number="14">अतएव उस कुएँ का नाम ‘बएर-लहई-रोई ’ रखा गया। यह कुआं कादेश और बेरेद के बीच में है।</verse>
				<verse number="15">हागार को अब्राम से एक पुत्र हुआ। उन्‍होंने हागार से उत्‍पन्न अपने पुत्र का नाम यिश्‍माएल रखा।</verse>
				<verse number="16">जब हागार ने अब्राम से यिश्‍माएल को जन्‍म दिया तब अब्राम छियासी वर्ष के थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">जब अब्राम निन्‍यानबे वर्ष के थे तब प्रभु ने उन्‍हें दर्शन देकर कहा, ‘मैं सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर हूं। मेरी उपस्‍थिति में रहकर निर्दोष आचरण करने का प्रयत्‍न कर।</verse>
				<verse number="2">मैं अपने और तेरे मध्‍य अपना विधान स्‍थापित करूँगा, और तुझे अत्‍यधिक बढ़ाऊंगा।’</verse>
				<verse number="3">अब्राम ने मुँह के बल गिरकर प्रणाम किया। परमेश्‍वर ने उनसे कहा,</verse>
				<verse number="4">‘देख, तेरे साथ मेरा यह विधान है: तू अनेक राष्‍ट्रों का पिता बनेगा।</verse>
				<verse number="5">अब से तेरा नाम “अब्राम” न रहेगा, वरन् “अब्राहम” होगा; क्‍योंकि मैंने तुझे अनेक राष्‍ट्रों का पिता बनाया है।</verse>
				<verse number="6">मैं तुझे अत्‍यन्‍त फलवन्‍त करूँगा, तुझसे राष्‍ट्र उद्भव करूँगा। तुझमें से अनेक राजा निकलेंगे।</verse>
				<verse number="7">मैं अपने और तेरे मध्‍य तथा तेरे पश्‍चात् तेरे वंश की पीढ़ी के मध्‍य अपना शाश्‍वत विधान स्‍थापित करता हूं कि मैं तेरा और तेरे पश्‍चात् तेरे वंश का परमेश्‍वर रहूंगा।</verse>
				<verse number="8">मैं तुझे और तेरे पश्‍चात् तेरे वंश को स्‍थायी अधिकार के लिए समस्‍त कनान देश दूँगा, जिस पर अभी तू प्रवासी है। मैं उनका भी परमेश्‍वर हूँगा।’</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर ने अब्राहम को आज्ञा दी, ‘तू और तेरे पश्‍चात् तेरा वंश मेरे विधान का पालन पीढ़ी से पीढ़ी करता रहे।</verse>
				<verse number="10">यह मेरा विधान है जिसका पालन तुम्‍हें करना है। यह मेरे और तेरे मध्‍य तथा तेरे पश्‍चात् तेरे वंश के मध्‍य स्‍थापित है: तुममें से प्रत्‍येक पुरुष का खतना किया जाए।</verse>
				<verse number="11">तुम अपने शिश्‍न के अग्रचर्म का खतना करवाना। यह मेरे और तुम्‍हारे मध्‍य स्‍थापित विधान का चिह्‍न होगा।</verse>
				<verse number="12">तुम्‍हारे प्रत्‍येक बालक का खतना उसके जन्‍म के आठवें दिन किया जाए। प्रत्‍येक पीढ़ी के पुरुष का खतना होना चाहिए, चाहे वह तुम्‍हारे घर में उत्‍पन्न हुआ दास हो, अथवा विदेशी से धन देकर खरीदा गया हो, जो तेरे वंश का नहीं है।</verse>
				<verse number="13">जो तेरे घर में उत्‍पन्न हुआ दास है, और जो धन देकर खरीदा गया है, दोनों का खतना किया जाए। इस प्रकार मेरा विधान, जिसका चिह्‍न तुम्‍हारे शरीर पर होगा, शाश्‍वत विधान बना रहेगा।</verse>
				<verse number="14">खतनारहित पुरुष अर्थात् जिसके शिश्‍न के अग्रचर्म का खतना नहीं किया गया है, वह अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाएगा, क्‍योंकि उसने मेरे विधान का उल्‍लंघन किया है।’</verse>
				<verse number="15">परमेश्‍वर ने अब्राहम से कहा, ‘तू अपनी पत्‍नी सारय को अब सारय मत कहना। उसका नाम सारा होगा।</verse>
				<verse number="16">मैं उसको आशिष दूँगा। मैं तुझे उसके माध्‍यम से एक पुत्र प्रदान करूँगा। मैं उसको आशिष दूँगा और वह राष्‍ट्रों की माता बनेगी। अनेक राज्‍यों के राजा उससे जन्‍म लेंगे’</verse>
				<verse number="17">अब्राहम ने मुँह के बल गिर कर प्रणाम किया। पर वह हंस पड़े। उन्‍होंने अपने हृदय में कहा, ‘क्‍या सौ वर्ष के बूढ़े को भी सन्‍तान हो सकती है? क्‍या नब्‍बे वर्ष की सारा गर्भवती होगी?’</verse>
				<verse number="18">अब्राहम ने परमेश्‍वर से कहा, ‘स्‍वामी, यिश्‍माएल तेरी दृष्‍टि में बना रहे, यही बहुत है।’</verse>
				<verse number="19">परमेश्‍वर ने कहा, ‘नहीं, तेरी पत्‍नी सारा तेरे लिए एक पुत्र को जन्‍म देगी। तू उसका नाम इसहाक रखना। मैं उसके साथ अपना विधान स्‍थापित करूँगा। यह विधान उसके पश्‍चात् भी उसके वंश के साथ शाश्‍वत विधान होगा।</verse>
				<verse number="20">मैंने यिश्‍माएल के विषय में तेरी बात सुनी। देख, मैं उसे भी आशिष दूँगा। मैं उसे फलवन्‍त बनाऊंगा, और उसे अत्‍यधिक बढ़ा दूँगा। उससे बारह नायक उत्‍पन्न होंगे। मैं उसे एक महान राष्‍ट्र बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु मैं इसहाक के साथ ही अपना विधान स्‍थापित करूँगा। सारा इसहाक को आगामी वर्ष इसी ऋतु में जन्‍म देगी।’</verse>
				<verse number="22">जब परमेश्‍वर उनसे बात कर चुका, तब वह अब्राहम के पास से ऊपर चला गया।</verse>
				<verse number="23">अब्राहम ने अपने पुत्र यिश्‍माएल और अपने घर में उत्‍पन्न एवं धन देकर खरीदे गए प्रत्‍येक दास को अर्थात् अपने परिवार के प्रत्‍येक पुरुष को लेकर उनके शिश्‍न के अग्रचर्म का उसी दिन खतना किया, जैसे परमेश्‍वर ने कहा था।</verse>
				<verse number="24">जब अब्राहम का खतना किया गया तब वह निन्‍यानबे वर्ष के थे।</verse>
				<verse number="25">जब उनके पुत्र यिश्‍माएल का खतना किया गया तब वह तेरह वर्ष का था।</verse>
				<verse number="26">अब्राहम और उनके पुत्र का खतना एक ही दिन किया गया।</verse>
				<verse number="27">उनके परिवार के सब पुरुष-दासों का खतना भी उन्‍हीं के साथ किया गया, जो घर में उत्‍पन्न हुए थे, और जो धन देकर विदेशियों से खरीदे गए थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">जब अब्राहम ममरे के बांज वृक्षों के मध्‍य दोपहर की तेज धूप में अपने तम्‍बू के द्वार पर बैठे थे, तब प्रभु ने उन्‍हें दर्शन दिया।</verse>
				<verse number="2">अब्राहम ने आँख ऊपर उठाकर देखा कि उनके सामने तीन पुरुष खड़े हैं। वह उनको देखते ही उनका स्‍वागत करने के लिए तम्‍बू के द्वार से दौड़कर आए, और भूमि की ओर झुककर उनका अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="3">अब्राहम ने कहा, ‘स्‍वामी, यदि आपकी कृपा-दृष्‍टि मुझ पर हो, तो आप अपने सेवक के पास से चले न जाइए।</verse>
				<verse number="4">मैं थोड़ा जल मंगवाता हूँ। आप अपने पैर धोइए और पेड़ के नीचे विश्राम कीजिए।</verse>
				<verse number="5">तब तक मैं रोटी ले आऊंगा कि आप उसे खाकर अपने को ताजा करें। उसके पश्‍चात् आप आगे चले जाना। आप तो अपने सेवक के पास आए हैं।’ उन्‍होंने कहा, ‘जैसा तुम कहते हो, वैसा ही करो।’</verse>
				<verse number="6">अब्राहम तुरन्‍त सारा के पास तम्‍बू में गए और उससे कहा, ‘शीघ्र ही दस किलो मैदा लेकर उसे गूंध डालो और उसकी रोटियाँ बना लो।’</verse>
				<verse number="7">फिर वह रेवड़ की ओर दौड़े। वहाँ उन्‍होंने नरम और अच्‍छे पशु को छांट कर सेवक को दिया। सेवक उसे अविलम्‍ब पकाने गया।</verse>
				<verse number="8">अब्राहम ने दूध और दही तथा पशु का पका हुआ मांस तीन पुरुषों के सम्‍मुख परोस दिया। जब तक वे भोजन करते रहे, अब्राहम पेड़ के नीचे उनके पास खड़े रहे।</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने पूछा, ‘तुम्‍हारी पत्‍नी सारा कहाँ है?’ अब्राहम ने उत्तर दिया, ‘वह तम्‍बू में है।’</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने कहा, ‘मैं निश्‍चय ही तेरे पास वसन्‍त ऋतु में वापस आऊंगा, और तेरी पत्‍नी सारा को पुत्र उत्‍पन्न होगा।’ सारा, जो अब्राहम के पीछे खड़ी थी, तम्‍बू के द्वार से उनका वार्तालाप सुन रही थी।</verse>
				<verse number="11">अब्राहम और सारा वृद्ध थे। उनकी आयु पक चुकी थी। सारा का मासिक धर्म बन्‍द हो गया था।</verse>
				<verse number="12">अतएव सारा अपने मन में हंसकर बोली, ‘मैं बूढ़ी हो गयी हूँ। मेरे स्‍वामी वृद्ध हैं। क्‍या इसके पश्‍चात् भी मुझे सहवास का आनन्‍द प्राप्‍त होगा?’</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने अब्राहम से कहा, ‘सारा क्‍यों हंसी? वह क्‍यों बोली, “मैं बूढ़ी हो जाने पर भी क्‍या पुत्र को जन्‍म दूँगी?”</verse>
				<verse number="14">क्‍या प्रभु के लिए कोई कार्य असम्‍भव है? मैं निर्धारित समय पर वसन्‍त ऋतु में तेरे पास वापस आऊंगा, और सारा को पुत्र उत्‍पन्न होगा।’</verse>
				<verse number="15">सारा अपनी बात से मुकर गई; क्‍योंकि वह डर गई थी। वह बोली, ‘मैं नहीं हंसी।’ प्रभु ने कहा, ‘नहीं, तू अवश्‍य हंसी थी।’</verse>
				<verse number="16">वे पुरुष वहाँ से उठे, और उन्‍होंने सदोम नगर की ओर दृष्‍टि की। अब्राहम उन्‍हें विदा करने के लिए उनके साथ गए।</verse>
				<verse number="17">प्रभु ने सोचा, ‘मैं जो कार्य करने जा रहा हूँ, क्‍या उसे अब्राहम से गुप्‍त रखूँ,</verse>
				<verse number="18">जबकि वह एक महान् और शक्‍तिशाली राष्‍ट्र बनेगा? पृथ्‍वी के समस्‍त राष्‍ट्र उसके द्वारा मुझसे आशिष पाएँगे।</verse>
				<verse number="19">मैंने उसे चुना है कि वह अपने पुत्रों और परिवार को, जो उसके पश्‍चात् रहेंगे, शिक्षा दे कि वे धार्मिकता और न्‍याय के कार्य करें और मुझ-प्रभु के मार्ग पर चलते रहें। तब मैं उस वचन को पूर्ण करूँगा जो मैंने अब्राहम को दिया है।’</verse>
				<verse number="20">प्रभु ने कहा, ‘सदोम और गमोरा नगर के विरुद्ध लोगों की दुहाई बढ़ रही है। उनके पाप बहुत गम्‍भीर हो गए हैं।</verse>
				<verse number="21">मैं उतरकर देखूँगा कि उस दुहाई के अनुसार कार्य हुआ है अथवा नहीं, जो मुझ तक पहुँची है। यदि नहीं, तो मैं उसे जान लूँगा।’</verse>
				<verse number="22">वे पुरुष वहाँ से मुड़कर सदोम नगर की ओर चले गए। किन्‍तु अब्राहम प्रभु के सम्‍मुख खड़े रहे।</verse>
				<verse number="23">अब्राहम ने पास आकर कहा, ‘स्‍वामी, क्‍या तू निश्‍चय ही दुराचारियों के साथ धार्मिकों को नष्‍ट करेगा?</verse>
				<verse number="24">मान ले, वहाँ नगर में पचास धार्मिक हों। तो क्‍या तू उस स्‍थान को नष्‍ट करेगा, और उन पचास धार्मिकों के कारण उसे क्षमा नहीं करेगा, जो उसमें हैं?</verse>
				<verse number="25">तू ऐसा कार्य करने से सदा दूर रहे कि दूराचारियों के साथ धार्मिक भी मारे जाएँ। धार्मिकों की दशा दुराचारियों के सदृश हो, यह कार्य तुझसे कभी न हो। क्‍या सारी पृथ्‍वी का न्‍यायाधीश उचित न्‍याय न करेगा?’</verse>
				<verse number="26">प्रभु ने कहा, ‘यदि मुझे सदोम नगर में पचास धार्मिक मिलेंगे तो उनके कारण मैं समस्‍त स्‍थान को क्षमा करूँगा।’</verse>
				<verse number="27">अब्राहम ने उत्तर दिया, ‘मैं तो मिट्टी और राख मात्र हूँ, फिर भी अपने स्‍वामी से बातें करने का साहस कर रहा हूँ।</verse>
				<verse number="28">मान ले, यदि पचास धार्मिकों में पाँच कम हों, तो क्‍या तू पाँच के कम हो जाने के कारण समस्‍त नगर को नष्‍ट कर देगा?’ उसने कहा, ‘यदि मुझे वहाँ पैंतालीस धार्मिक मिलेंगे तो मैं उसको नष्‍ट नहीं करूँगा।’</verse>
				<verse number="29">अब्राहम ने कहा, ‘मान ले, वहाँ चालीस मिलें?’ प्रभु ने उत्तर दिया, ‘मैं चालीस के लिए उसे नष्‍ट नहीं करूँगा।’</verse>
				<verse number="30">अब्राहम ने पुन: कहा, ‘यदि स्‍वामी क्रोध न करे तो मैं कहूँगा। मान ले, वहाँ तीस ही मिलें?’ उसने उत्तर दिया, ‘यदि मुझे वहाँ तीस मिलेंगे, तो मैं उसे नष्‍ट नहीं करूँगा।’</verse>
				<verse number="31">अब्राहम ने कहा, देख, मैंने स्‍वामी से बातें करने का साहस किया है। मान ले, वहाँ बीस धार्मिक मिलें?’ उसने उत्तर दिया, ‘मैं बीस के लिए भी उसे नष्‍ट नहीं करूँगा।’</verse>
				<verse number="32">तब अब्राहम ने कहा, ‘यदि स्‍वामी क्रोध न करे तो मैं एक बार और कहूँगा: मान ले, वहाँ दस धार्मिक मिलें? उसने उत्तर दिया, ‘मैं दस के लिए भी उसे नष्‍ट नहीं करूँगा।’</verse>
				<verse number="33">जब प्रभु अब्राहम से बातें कर चुका तब वह चला गया। अब्राहम अपने निवास-स्‍थान को लौट गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">वे दो दूत सन्‍ध्‍या के समय सदोम नगर पहुँचे। लोट सदोम नगर के प्रवेश द्वार पर बैठा था। जब लोट ने उन्‍हें देखा तब वह उनके स्‍वागत के लिए उठा। उसने भूमि की ओर सिर झुकाकर उनका अभिवादन किया,</verse>
				<verse number="2">और कहा, ‘मेरे स्‍वामियो, मैं आपसे विनती करता हूँ। आप अपने सेवक के घर पधारिए और अपने पैर धोइए। आप यहीं रात व्‍यतीत कीजिए। आप प्रात:काल उठकर अपने मार्ग पर चले जाना।’ किन्‍तु उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘नहीं, हम चौक में ही रात बिताएँगे।’</verse>
				<verse number="3">जब लोट ने बहुत अनुनय-विनय की तब वे उसके साथ चले और उसके घर में आए। लोट ने उनके लिए विशेष भोजन तैयार किया। उसने बेखमीर रोटी बनाई, और उन्‍होंने खायी।</verse>
				<verse number="4">उनके शयन करने के पूर्व नगर के लोगों ने, अर्थात् सदोम के पुरुषों ने, युवकों से लेकर वृद्धों तक, चारों ओर के सब पुरुषों ने, लोट के घर को घेर लिया।</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने लोट को पुकारा और उससे पूछा, ‘वे पुरुष कहाँ हैं जो आज रात तेरे पास आए हैं? उन्‍हें बाहर निकाल। हम उनके साथ भोग करेंगे।’</verse>
				<verse number="6">लोट द्वार से निकल कर उनके पास आया। उसने अपने पीछे दरवाजा बन्‍द कर</verse>
				<verse number="7">उनसे कहा, ‘मैं आप लोगों को हाथ जोड़ता हूँ। भाइयो, ऐसा मत करना।</verse>
				<verse number="8">देखिए, मेरी दो कुंआरी कन्‍याएँ हैं। मैं उन्‍हें आपके पास बाहर लाता हूँ। जो आपकी दृष्‍टि में भला लगे, वैसा ही उनके साथ कीजिए। किन्‍तु इन पुरुषों के साथ कुछ न कीजिए, क्‍योंकि ये मेरी छत तले आए हैं।’</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने कहा, ‘हट जा।’ फिर वे बोले, ‘तू यहाँ प्रवास करने आया था, और अब न्‍याय करके न्‍यायाधीश बनना चाहता है। हम उनसे अधिक तेरे साथ बुरा व्‍यवहार करेंगे।’ उन्‍होंने लोट को धकेल दिया और दरवाजा तोड़ने के लिए समीप आए।</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु उन दूतों ने हाथ बढ़ाकर लोट को अपने पास भीतर खींच लिया, और दरवाजा बन्‍द कर दिया।</verse>
				<verse number="11">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने बड़े-छोटे सब पुरुषों को जो घर के द्वार पर थे, अन्‍धा बना दिया। अत: वे द्वार को टटोलते-तटोलते थक गए।</verse>
				<verse number="12">दूत ने लोट से पूछा, ‘यहाँ तुम्‍हारे और कौन-कौन हैं? दामाद, पुत्र-पुत्रियाँ तथा नगर में जो कोई भी तुम्‍हारा आत्‍मीय है, उन सबको इस स्‍थान से बाहर ले जाओ।</verse>
				<verse number="13">हम इस स्‍थान को नष्‍ट करने वाले हैं। इसके विरुद्ध लोगों की बड़ी दुहाई प्रभु के सम्‍मुख पहुँची है। प्रभु ने हमें इसका विनाश करने को भेजा है।’</verse>
				<verse number="14">लोट घर से निकलकर अपने भावी दामादों के पास गया, जो उसकी पुत्रियों से विवाह करने वाले थे। उसने उनसे कहा, ‘उठो, और इस स्‍थान से निकल चलो; क्‍योंकि प्रभु इस नगर को नष्‍ट करने वाला है।’ परन्‍तु उसके दामादों ने समझा कि वह उनसे मजाक कर रहा है।</verse>
				<verse number="15">जब पौ फटने लगी तब दूतों ने लोट से आग्रह किया कि वह शीघ्रता करे। उन्‍होंने कहा, ‘उठो, अपनी पत्‍नी और दोनों पुत्रियों को जो यहाँ हैं, लेकर चले जाओ। अन्‍यथा तुम भी इस नगर के कुकर्म-दण्‍ड में भस्‍म हो जाओगे।’</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु वह विलम्‍ब करता रहा। अत: दूत उसका तथा उसकी पत्‍नी एवं उसकी दोनों पुत्रियों का हाथ पकड़कर उन्‍हें नगर से बाहर ले गए; क्‍योंकि प्रभु लोट के प्रति दयालु था।</verse>
				<verse number="17">दूतों ने उन्‍हें नगर के बाहर लाकर उनसे कहा, ‘अपने प्राण बचा कर भाग जाओ। पीछे मुड़कर न देखना, और न घाटी में कहीं रुकना। पहाड़ की ओर भागो। अन्‍यथा तुम भी भस्‍म हो जाओगे।’</verse>
				<verse number="18">लोट ने उनसे कहा, ‘नहीं, नहीं, मेरे स्‍वामियो!</verse>
				<verse number="19">आपके सेवक पर आपकी कृपा-दृष्‍टि हुई है। आपने मेरे प्राण बचाकर मुझ पर अपार करुणा की है। पर मैं पहाड़ की ओर नहीं भाग सकता। ऐसा न हो कि वहाँ मेरे साथ कोई दुर्घटना हो जाए और मैं मर जाऊं।</verse>
				<verse number="20">देखिए, ऊपर एक नगर है। वह मेरे लिए निकट है। वह कस्‍बा है। मुझे वहाँ भाग जाने दीजिए। तब मेरे प्राण बच जाएँगे। क्‍या वह छोटा नगर नहीं है?’</verse>
				<verse number="21">दूत ने लोट से कहा, ‘मैंने इस नगर के विषय में तुम्‍हारी विनती स्‍वीकार की। जिस नगर के विषय में तुमने कहा है, उसे मैं नष्‍ट नहीं करूँगा।</verse>
				<verse number="22">अविलम्‍ब वहाँ भाग जाओ। जब तक तुम वहाँ नहीं पहुँच जाओगे, मैं कुछ नहीं कर सकता।’ इसलिए उस नगर का नाम सोअर पड़ा।</verse>
				<verse number="23">जब लोट सोअर नगर में प्रविष्‍ट हुआ, तब पृथ्‍वी पर सूर्य निकल आया था।</verse>
				<verse number="24">प्रभु ने आकाश से सदोम और गमोरा नगरों पर गंधक तथा आग की वर्षा की।</verse>
				<verse number="25">उसने उन नगरों और सम्‍पूर्ण घाटी को, समस्‍त नगर निवासियों को, तथा भूमि पर उगनेवाले पेड़-पौधों को नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="26">लोट की पत्‍नी उसके पीछे थी। उसने मुड़कर पीछे देखा, और वह नमक का खम्‍भा बन गई!</verse>
				<verse number="27">अब्राहम बड़े सबेरे उठकर उस स्‍थान पर गए, जहाँ वह पहले प्रभु के सम्‍मुख खड़े हुए थे।</verse>
				<verse number="28">उन्‍होंने सदोम, गमोरा और घाटी के समस्‍त प्रदेश पर दृष्‍टि की और देखा कि धधकती भट्टी के सदृश धुआं भूमि से निकलकर ऊपर जा रहा है।</verse>
				<verse number="29">ऐसा हुआ कि जब परमेश्‍वर ने घाटी के नगरों को नष्‍ट किया, तब उसे अब्राहम का स्‍मरण हुआ। जब उसने उन नगरों को उलट-पुलट दिया, जहाँ लोट रहता था, तब विनाश के मध्‍य से लोट को निकालकर अन्‍यत्र भेज दिया।</verse>
				<verse number="30">लोट सोअर नगर को छोड़कर अपनी दो पुत्रियों के साथ पहाड़ पर रहने लगा। वह सोअर नगर में रहने से डरता था। अत: वह अपनी दो पुत्रियों के साथ गुफा में रहने लगा।</verse>
				<verse number="31">बड़ी पुत्री ने छोटी से कहा,‘हमारे पिता बूढ़े हैं, और यहाँ एक भी ऐसा पुरुष नहीं जो संसार के रीति-रिवाज के अनुसार हमारे पास आए और हम सन्‍तान उत्‍पन्न करें।</verse>
				<verse number="32">आ, हम अपने पिता को मदिरा पिलाएं और उसके साथ सहवास करें, जिससे हम अपने पिता के द्वारा उसके वंश की रक्षा करें।’</verse>
				<verse number="33">दोनों पुत्रियों ने उस रात अपने पिता को मदिरा पिलाई, और बड़ी पुत्री जाकर उसके साथ लेट गई। उसके पिता को पता नहीं चला कि वह कब आकर लेटी और कब उठकर चली गई।</verse>
				<verse number="34">दूसरे दिन बड़ी पुत्री ने छोटी से कहा, ‘मैं कल रात अपने पिता के साथ लेटी थी। हम आज रात भी अपने पिता को शराब पिलाएं, जिससे तू जाकर उसके साथ लेट सके और हम अपने पिता के द्वारा उसके वंश की रक्षा करें।’</verse>
				<verse number="35">उन्‍होंने उस रात भी अपने पिता को शराब पिलाई, और छोटी पुत्री जाकर उसके साथ लेट गई। उसके पिता को पता नहीं चला कि वह कब आकर लेटी और कब उठकर चली गई।</verse>
				<verse number="36">इस प्रकार लोट की दोनों पुत्रियाँ अपने पिता से गर्भवती हुईं।</verse>
				<verse number="37">बड़ी पुत्री को एक पुत्र उत्‍पन्न हुआ। उसने उसका नाम मोआब रखा। वह आज तक मोआबी जाति का राष्‍ट्र-पिता माना जाता है।</verse>
				<verse number="38">छोटी पुत्री को भी एक पुत्र उत्‍पन्न हुआ। उसने उसका नाम बेनअम्‍मी रखा। वह आज तक अम्‍मोनी जाति का राष्‍ट्र-पिता माना जाता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">अब्राहम ने वहाँ से नेगेब क्षेत्र की ओर प्रस्‍थान किया। वह शूर मरुस्‍थल और कादेश मरूद्यान के मध्‍य बस गए। वह गरार नगर में प्रवास करने लगे।</verse>
				<verse number="2">अब्राहम ने अपनी पत्‍नी सारा के परिचय में कहा, ‘यह मेरी बहिन है।’ अतएव नगर के राजा अबीमेलक ने दूत भेजा और सारा को अपने पास रख लिया।</verse>
				<verse number="3">परन्‍तु परमेश्‍वर ने रात के समय स्‍वप्‍न में अबीमेलक के पास आकर उससे कहा, ‘देख, जिस स्‍त्री को तूने रखा है, उसके कारण तू मर जाएगा; क्‍योंकि वह दूसरे पुरुष की पत्‍नी है।’</verse>
				<verse number="4">अबीमेलक अब तक सारा के पास नहीं गया था, इसलिए उसने कहा, ‘स्‍वामी, क्‍या तू निर्दोष व्यक्‍ति को भी मार डालेगा?</verse>
				<verse number="5">क्‍या अब्राहम ने स्‍वयं मुझसे नहीं कहा था, “यह मेरी बहिन है?” वह स्‍त्री स्‍वयं बोली थी, “यह मेरा भाई है।” मैंने अपने निष्‍कपट हृदय और निर्दोष हाथ से यह कार्य किया है।’</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर ने स्‍वप्‍न में उसे उत्तर दिया, ‘हाँ, मैं जानता हूँ कि तूने निष्‍कपट हृदय से यह कार्य किया है। मैंने ही तुझे अपने विरुद्ध पाप करने से रोका था। इसलिए मैं ने तुझे उसे स्‍पर्श भी नहीं करने दिया।</verse>
				<verse number="7">अब तू उस पुरुष की पत्‍नी लौटा दे। वह एक नबी है। वह तेरे लिए प्रार्थना करेगा, और तू जीवित रहेगा। यदि तू उस स्‍त्री को नहीं लौटाएगा, तो जान ले, कि तू और तेरे नगर के सब लोग मर जाएंगे।’</verse>
				<verse number="8">अत: अबीमेलक ने सबेरे उठकर अपने सब कर्मचारियों को बुलाया और उनसे ये बातें कहीं। वे बहुत डर गए।</verse>
				<verse number="9">तब उसने अब्राहम को बुलाकर उनसे कहा, ‘यह आपने हमारे साथ क्‍या किया? मैंने आपके प्रति कौन सा पाप किया था कि आपने मुझसे और मेरे राज्‍य के निवासियों से इतना बड़ा पाप करवाया? आपने मेरे साथ जो व्‍यवहार किया है, वह आपको नहीं करना चाहिए था।’</verse>
				<verse number="10">तब अबीमेलक ने अब्राहम से पूछा, ‘आपने क्‍या सोचकर यह कार्य किया?’</verse>
				<verse number="11">अब्राहम ने उत्तर दिया, ‘मैंने यह कार्य इसलिए किया: मैं सोचता था कि इस स्‍थान में परमेश्‍वर का भय किसी को नहीं है। इसलिए वे मुझे मेरी पत्‍नी के कारण मार डालेंगे।</verse>
				<verse number="12">इसके अतिरिक्‍त वह निस्‍सन्‍देह मेरी बहिन है। वह मेरे पिता की पुत्री तो है, पर मेरी मां की नहीं; और वह मेरी पत्‍नी बन गयी।</verse>
				<verse number="13">जब परमेश्‍वर की आज्ञा से मुझे अपना पितृगृह छोड़कर जाना पड़ा, तब मैंने सारा से कहा था, “तुम मुझ पर यह कृपा करना कि प्रत्‍येक स्‍थान में, जहाँ हम पहुँचेंगे वहाँ मेरे परिचय में कहना, ‘यह मेरा भाई है’।”</verse>
				<verse number="14">तब अबीमेलक ने भेड़-बकरी, गाय-बैल और सेवक-सेविकाएं अब्राहम को भेंट कीं और उनकी पत्‍नी सारा उन्‍हें लौटा दी।</verse>
				<verse number="15">अबीमेलक ने कहा, ‘देखिए, मेरा देश आपके सम्‍मुख है। जो स्‍थान आपकी दृष्‍टि में भला लगे, वहाँ आप रह सकते हैं।’</verse>
				<verse number="16">अबीमेलक ने सारा से कहा, ‘देखो, मैंने तुम्‍हारे भाई को एक हजार चांदी के सिक्‍के दिए हैं। जो लोग तुम्‍हारे साथ हैं, उन सब लोगों की दृष्‍टि में यह तुम्‍हारी निर्दोषता का प्रमाण है कि तुम निर्दोष हो। सब लोगों के सामने तुम्‍हारे साथ न्‍याय हुआ है।’</verse>
				<verse number="17">अब्राहम ने परमेश्‍वर से प्रार्थना की। फलत: परमेश्‍वर ने अबीमेलक को स्‍वस्‍थ किया। उसने अबीमेलक की पत्‍नी और सेविकाओं को भी स्‍वस्‍थ कर दिया। वे फिर से सन्‍तान उत्‍पन्न करने लगीं।</verse>
				<verse number="18">क्‍योंकि प्रभु ने अब्राहम की पत्‍नी सारा के कारण अबीमेलक के महल की सभी स्‍त्रियों को पूर्णत: बन्‍ध्‍या बना दिया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">प्रभु परमेश्‍वर ने सारा की सुध ली, जैसा उसने कहा था। उसने सारा से वैसा ही किया, जैसा उसने वचन दिया था।</verse>
				<verse number="2">सारा गर्भवती हुई। उसने उसी निर्धारित समय पर, जिसके विषय में परमेश्‍वर ने कहा था, अब्राहम से उसकी वृद्धावस्‍था में पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="3">अब्राहम ने अपने उस पुत्र का नाम, जिसे सारा ने जन्‍म दिया, इसहाक रखा।</verse>
				<verse number="4">जब इसहाक आठ दिन का हुआ तब अब्राहम ने उसका खतना किया, जैसी परमेश्‍वर ने आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="5">अपने पुत्र इसहाक के जन्‍म के समय अब्राहम सौ वर्ष के थे।</verse>
				<verse number="6">सारा बोली, ‘परमेश्‍वर ने मुझे हंसाया है; इसलिए सब सुनने वाले भी मेरे साथ हंसेंगे!</verse>
				<verse number="7">अब्राहम से कौन यह कह सकता था कि सारा बच्‍चों को कभी दूध पिलाएगी। फिर भी मैंने अब्राहम की वृद्धावस्‍था में पुत्र को जन्‍म दिया।’</verse>
				<verse number="8">बच्‍चा बड़ा हुआ, और उसका दूध छुड़ाया गया। जिस दिन इसहाक का दूध छुड़ाया गया, उस दिन अब्राहम ने बड़ा भोज दिया।</verse>
				<verse number="9">एक दिन सारा ने मिस्री हागार के पुत्र को, जिसे हागार ने अब्राहम से उत्‍पन्न किया था, अपने पुत्र इसहाक के साथ खेलते देखा।</verse>
				<verse number="10">उसने अब्राहम से कहा, ‘इस दासी को इसके पुत्र सहित निकाल दीजिए; क्‍योंकि दासी का पुत्र मेरे पुत्र इसहाक के साथ उत्तराधिकारी नहीं बनेगा।’</verse>
				<verse number="11">अपने पुत्र यिश्‍माएल के सम्‍बन्‍ध में ऐसी बात अब्राहम को बहुत बुरी लगी।</verse>
				<verse number="12">परमेश्‍वर ने अब्राहम से कहा, ‘तू बालक और अपनी दासी के कारण बुरा मत मान। जो बातें सारा तुझसे कहती है, उनको सुन। क्‍योंकि इसहाक द्वारा तेरे वंशजों में तेरा नाम बना रहेगा।</verse>
				<verse number="13">मैं दासी के पुत्र से भी एक राष्‍ट्र उत्‍पन्न करूँगा; क्‍योंकि वह तेरी सन्‍तान है।’</verse>
				<verse number="14">अब्राहम सबेरे उठे। उन्‍होंने रोटी और पानी भरी मशक हागार को दी। उसे हागार के कन्‍धे पर रख दिया, और बालक सहित उसको विदा कर दिया। हागार चली गई, और बएर-शबा के निर्जन प्रदेश में भटकने लगी।</verse>
				<verse number="15">जब मशक का पानी समाप्‍त हो गया तब उसने बालक को एक झाड़ी के नीचे छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="16">वह बालक के सामने पर्याप्‍त दूर−सौ मीटर की दूरी पर−बैठ गई; क्‍योंकि वह सोचती थी, ‘मैं अपने बच्‍चे की मृत्‍यु अपनी आंखों से नहीं देख सकती।’ जब वह उसके सामने दूर बैठी तब बालक चीख मार कर रोने लगा।</verse>
				<verse number="17">परमेश्‍वर ने बालक के रोने की आवाज सुनी। परमेश्‍वर के दूत ने स्‍वर्ग से हागार को पुकारा और उससे कहा, ‘हागार, तुझे क्‍या हुआ है? मत डर, जहाँ तेरा बालक पड़ा है वहाँ से परमेश्‍वर ने उसकी आवाज सुनी है।</verse>
				<verse number="18">उठ, और बालक को उठा। उसे अपने हाथों में सावधानी से संभाल; क्‍योंकि मैं उससे एक महान राष्‍ट्र का उद्भव करूँगा।’</verse>
				<verse number="19">तब परमेश्‍वर ने उसकी आंखें खोल दीं। उसे एक कुआं दिखाई दिया। वह उसके निकट गई, और मशक को पानी से भर लिया। तत्‍पश्‍चात् उसने बालक को पानी पिलाया।</verse>
				<verse number="20">परमेश्‍वर बालक के साथ था। वह बड़ा होता गया। वह निर्जन प्रदेश में रहता था। वह विख्‍यात धनुर्धारी बना।</verse>
				<verse number="21">वह पारन के निर्जन प्रदेश में रहता था। उसकी मां ने उसके लिए एक कन्‍या ढूंढ़ी जो मिस्र देश की रहने वाली थी, और उसके साथ उसका विवाह कर दिया।</verse>
				<verse number="22">उस समय अबीमेलक ने अपने सेनापति पीकोल के साथ आकर अब्राहम से कहा, ‘आपके प्रत्‍येक कार्य में परमेश्‍वर आपके साथ रहता है।</verse>
				<verse number="23">अतएव अब मुझसे परमेश्‍वर की शपथ खाइए, कि आप न मुझसे, न मेरी सन्‍तान और न मेरे वंश से छल-कपट करेंगे। वरन् जैसा मैंने आपके साथ प्रेममय व्‍यवहार किया है, वैसा ही आप मेरे और मेरे देश के साथ, जहाँ आप प्रवास करते हैं, व्‍यवहार करेंगे।’</verse>
				<verse number="24">अब्राहम बोले, ‘मैं शपथ खाता हूँ।’</verse>
				<verse number="25">पर जब अब्राहम ने अपने एक कुएं के विषय में, जिस पर अबीमेलक के सेवकों ने कब्‍जा कर लिया था, उससे शिकायत की</verse>
				<verse number="26">तब वह बोला, ‘मैं नहीं जानता कि किसने यह कार्य किया है। आपने भी मुझे नहीं बताया। मैंने आज तक इसके विषय में सुना भी नहीं था।’</verse>
				<verse number="27">अब्राहम ने भेड़-बकरी और गाय-बैल अबीमेलक को भेंट में दिए और दोनों ने आपस में सन्‍धि की।</verse>
				<verse number="28">अब्राहम ने भेड़ों के सात मेमनों को झुण्‍ड से अलग रखा।</verse>
				<verse number="29">अबीमेलक ने अब्राहम से पूछा, ‘इन सात मेमनों का, जिन्‍हें आपने अलग रखा है, क्‍या अर्थ है?’</verse>
				<verse number="30">अब्राहम ने उत्तर दिया, ‘आप मेरे हाथ से इन सात मेमनों को ग्रहण करेंगे कि आप मेरे साक्षी बनें कि मैंने ही यह कुआं खुदवाया था।’</verse>
				<verse number="31">वहाँ दोनों ने शपथ ली। इसलिए उस स्‍थान का नाम ‘बएर-शबा’ पड़ा।</verse>
				<verse number="32">उन्‍होंने बएर-शबा में सन्‍धि की। तत्‍पश्‍चात् अबीमेलक और उसका सेनापति पीकोल उठे, और वे पलिश्‍तियों के देश को लौट गए।</verse>
				<verse number="33">अब्राहम ने बएर-शबा में झाऊ-वृक्ष का एक पौधा लगाया, और वहाँ प्रभु के नाम से शाश्‍वत परमेश्‍वर की आराधना की।</verse>
				<verse number="34">अब्राहम ने पलिश्‍तियों के देश में बहुत दिन प्रवास किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">इन घटनाओं के पश्‍चात् परमेश्‍वर ने अब्राहम की परीक्षा ली। उसने उन्‍हें पुकारा, ‘अब्राहम!’ उन्‍होंने उत्तर दिया ‘क्‍या आज्ञा है?’</verse>
				<verse number="2">परमेश्‍वर ने कहा, ‘तू अपने पुत्र, अपने एकलौते पुत्र इसहाक को प्‍यार करता है। तू उसको लेकर मोरियाह देश जा। वहाँ उस पहाड़ पर जिसे मैं तुझे बताऊंगा, तू अपने पुत्र को अग्‍नि-बलि में चढ़ाना।’</verse>
				<verse number="3">अब्राहम सबेरे उठे। उन्‍होंने अपने गधे पर जीन कसी, अपने साथ दो सेवकों एवं अपने पुत्र इसहाक को लिया, अग्‍नि-बलि के लिए लकड़ी काटी और उस स्‍थान की ओर चले जिसकी चर्चा परमेश्‍वर ने उनसे की थी।</verse>
				<verse number="4">अब्राहम ने तीसरे दिन आंखें ऊपर उठाकर उस स्‍थान को दूर से देखा।</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने अपने सेवकों से कहा, ‘तुम यहीं गधे के पास ठहरो। मैं और इसहाक आगे जाकर आराधना करेंगे, फिर तुम्‍हारे पास लौट आएंगे।’</verse>
				<verse number="6">अब्राहम ने अग्‍नि-बलि की लकड़ी अपने पुत्र इसहाक पर लाद दी, और अपने हाथ में अग्‍नि और छुरा लिया। वे दोनों एक साथ चले।</verse>
				<verse number="7">इसहाक अपने पिता अब्राहम से बोला, ‘पिताजी!’ उन्‍होंने कहा, ‘हां मेरे पुत्र, क्‍या बात है?’ इसहाक ने पूछा, ‘आग और लकड़ियां तो हैं; परन्‍तु अग्‍नि-बलि का मेमना कहां है?’</verse>
				<verse number="8">अब्राहम ने उत्तर दिया, ‘मेरे पुत्र, परमेश्‍वर स्‍वयं अग्‍नि-बलि के लिए मेमने का प्रबन्‍ध करेगा ।’ वे दोनों साथ-साथ आगे बढ़े।</verse>
				<verse number="9">वे उस स्‍थान पर पहुँचे, जिसके विषय में परमेश्‍वर ने अब्राहम से कहा था। वहाँ अब्राहम ने एक वेदी बनाकर इस पर लकड़ियाँ सजायीं। तब उन्‍होंने अपने पुत्र इसहाक को बांधा और उसे लकड़ियों के ऊपर वेदी पर लिटा दिया।</verse>
				<verse number="10">फिर अब्राहम ने अपने पुत्र को बलि करने के लिए हाथ बढ़ाकर छुरा उठाया।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु प्रभु के दूत ने स्‍वर्ग से उन्‍हें पुकार कर कहा, ‘अब्राहम! अब्राहम!’ वह बोले, ‘क्‍या आज्ञा है?’</verse>
				<verse number="12">दूत ने कहा, ‘बालक की ओर अपना हाथ मत बढ़ा और न उसे कुछ हानि पहुँचा। अब मैं जान गया हूँ कि तू परमेश्‍वर का सच्‍चा भक्‍त है। क्‍योंकि तूने मेरे लिए अपने पुत्र, अपने एकलौते पुत्र को भी नहीं रख छोड़ा।’</verse>
				<verse number="13">अब्राहम ने अपनी आंखें ऊपर उठाईं तो देखा कि उनके पीछे एक मेढ़ा है।’ वह अपने सींगों से एक झाड़ी में फंसा हुआ है। अब्राहम गए। उन्‍होंने उस मेढ़े को पकड़ा और अपने पुत्र के स्‍थान पर उसकी अग्‍नि-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="14">अब्राहम ने उस स्‍थान का नाम, ‘प्रभु प्रबन्‍ध करता है’ रखा। इसलिए आज तक यह कहा जाता है: ‘प्रभु के पहाड़ पर कोई प्रबन्‍ध होगा।’</verse>
				<verse number="15">प्रभु के दूत ने स्‍वर्ग से दूसरी बार अब्राहम को पुकारा,</verse>
				<verse number="16">‘प्रभु कहता है: तूने यह कार्य किया है; तूने मेरे लिए अपने पुत्र, अपने एकलौते पुत्र को भी नहीं रख छोड़ा। इसलिए मैं स्‍वयं अपनी शपथ खाता हूँ कि</verse>
				<verse number="17">मैं निश्‍चय ही तुझे आशिष दूंगा, और तेरे वंश को आकाश के तारों एवं समुद्र तट के रेत-कणों के सदृश असंख्‍य बनाऊंगा। तेरे वंशज अपने शत्रुओं के नगर-द्वारों पर अधिकार करेंगे।</verse>
				<verse number="18">पृथ्‍वी के समस्‍त राष्‍ट्र तेरे वंश के द्वारा मुझसे आशिष प्राप्‍त करेंगे; क्‍योंकि तूने मेरी आज्ञा सुनकर उसका पालन किया।’</verse>
				<verse number="19">इसके पश्‍चात् अब्राहम अपने सेवकों के पास लौट आए। वे उठकर उनके साथ बएर-शबा गए। अब्राहम बएर-शबा में रहने लगे।</verse>
				<verse number="20">इन घटनाओं के पश्‍चात् अब्राहम को यह सन्‍देश मिला, ‘आपके भाई नाहोर से उसकी पत्‍नी मिल्‍का को पुत्र उत्‍पन्न हुए हैं।’</verse>
				<verse number="21">मिल्‍का के ये पुत्र थे: ज्‍येष्‍ठ पुत्र ऊस और उसका भाई बूज, अराम का पिता कमूएल,</verse>
				<verse number="22">केसद, हजो, पिल्‍दाश, यिद्लाप और बतूएल।</verse>
				<verse number="23">इन आठ पुत्रों को मिल्‍का ने अब्राहम के भाई नाहोर से जन्‍म दिया। बतूएल रिबका का पिता बना।</verse>
				<verse number="24">नाहोर की रखेल रूमा ने टेबह, गहम, तहश और माका नामक पुत्रों को जन्‍म दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">सारा एक सौ सत्ताइस वर्ष तक जीवित रही। यही उसके जीवन काल के कुल वर्ष थे।</verse>
				<verse number="2">सारा की मृत्‍यु कनान देश के किर्यत-अरबा अर्थात् हेब्रोन नगर में हुई। अब्राहम सारा के लिए शोक मनाने और विलाप करने के लिए आए।</verse>
				<verse number="3">वह शव के सामने से उठकर उस देश के निवासी, हित्तियों से बोले,</verse>
				<verse number="4">‘मैं आप लोगों के मध्‍य प्रवासी के रूप में रहता हूँ। मुझे कब्रिस्‍तान के लिए अपने यहाँ भूमि दीजिए कि मैं अपनी पत्‍नी का शव गाड़कर उसे आंखों से दूर करूं।’</verse>
				<verse number="5">हित्तियों ने अब्राहम को उत्तर दिया,</verse>
				<verse number="6">‘हे स्‍वामी, हमारी बात सुनिए। आप तो हमारे मध्‍य में परम शक्‍तिमान हैं। आप हमारी सर्वोत्तम कबर में शव को गाड़ दीजिए। हममें से कोई भी व्यक्‍ति अपनी कबर आपको देना अस्‍वीकार न करेगा, और न शव गाड़ने में रुकावट डालेगा।’</verse>
				<verse number="7">अब्राहम उठे और हित्तियों का झुककर अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="8">वह उनसे बोले, ‘यदि आप सहमत हैं कि मैं अपनी पत्‍नी के शव को गाड़ कर उसे अपनी आंखों से दूर करूं, तो मेरी बात सुनिए। आप मेरे लिए सोहर के पुत्र एप्रोन से निवेदन कीजिए</verse>
				<verse number="9">जिससे वह मकपेला में स्‍थित अपनी गुफा मुझे दे दें। वह उनकी भूमि के सीमान्‍त पर है। वह आप लोगों की उपस्‍थिति में मुझसे पूरा मूल्‍य ले लें, और उसको मुझे दे दें, जिससे मैं उसको कब्रिस्‍तान बना सकूं।’</verse>
				<verse number="10">एप्रोन स्‍वयं सहजातीय हित्तियों के बीच में बैठा था। उसने नगर-द्वार पर आने वाले सब हित्तियों को सुनाते हुए अब्राहम को उत्तर दिया,</verse>
				<verse number="11">‘नहीं, स्‍वामी, आप मेरी बात सुनिए। मैं आपको न केवल अपनी भूमि दूंगा, वरन् कबर की गुफा भी, जो उसमें है। मैं अपने लोगों की उपस्‍थिति में अपनी भूमि आपको प्रदान करता हूँ। आप शव को गुफा में गाड़ दीजिए।’</verse>
				<verse number="12">अब्राहम ने देश के निवासियों के समक्ष झुककर उनका अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="13">वह उन्‍हें सुनाते हुए एप्रोन से बोले, ‘यदि आप मुझे भूमि देंगे, तो मेरी बात सुनिए। मैं आपको भूमि का मूल्‍य दूंगा। वह मुझसे लीजिए, जिससे मैं अपनी पत्‍नी का शव वहाँ गाड़ सकूं।’</verse>
				<verse number="14">एप्रोन ने अब्राहम को उत्तर दिया,</verse>
				<verse number="15">‘स्‍वामी, मेरी बात सुनिए। उस भूमि के टुकड़े का मूल्‍य तो चार सौ चांदी के सिक्‍के। हैं। पर वह आपके और मेरे बीच में क्‍या है? आप शव को गाड़ दीजिए।</verse>
				<verse number="16">अब्राहम ने एप्रोन की बात मान ली। एप्रोन ने जितना मूल्‍य हित्तियों को सुनाते हुए बताया था, अब्राहम ने व्‍यापारियों में प्रचलित माप के अनुसार एप्रोन को चार सौ चांदी के सिक्‍के तौलकर दिए।</verse>
				<verse number="17">इस प्रकार मकपेला में स्‍थित एप्रोन की भूमि, जो ममरे के पूर्व में थी, एवं उस भूमि सहित वह गुफा भी जो उस पर थी, तथा भूमि पर और भूमि के क्षेत्र में लगे सब पेड़,</verse>
				<verse number="18">नगर-द्वार पर आने वाले सब हित्तियों की उपस्‍थिति में अब्राहम के अधिकार में कर दिए गए।</verse>
				<verse number="19">तत्‍पश्‍चात् अब्राहम ने अपनी पत्‍नी सारा को मकपेला वाली भूमि की गुफा में गाड़ दिया, जो कनान देश के ममरे (अर्थात् हेब्रोन नगर) के पूर्व में है।</verse>
				<verse number="20">भूमि और उस भूमि पर स्‍थित गुफा कब्रिस्‍तान के लिए हित्तियों द्वारा अब्राहम के अधिकार में दे दी गई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">अब्राहम वृद्ध थे। उनकी आयु पक चुकी थी। प्रभु ने उन्‍हें सब प्रकार की आशिष दी थी।</verse>
				<verse number="2">एक दिन अब्राहम ने अपने घर के सबसे बूढ़े और अपनी सम्‍पत्ति का प्रबन्‍ध करने वाले सेवक से कहा, ‘अपना हाथ मेरी जांघ के नीचे रखो।</verse>
				<verse number="3">मैं तुम्‍हें स्‍वर्ग और पृथ्‍वी के प्रभु परमेश्‍वर की शपथ खिलाता हूँ कि तुम मेरे पुत्र के लिए कनानी जाति की कन्‍याओं में से, जिनके देश में मैं निवास करता हूँ, वधू नहीं लाओगे।</verse>
				<verse number="4">वरन् तुम मेरी जन्‍म-भूमि में मेरे कुटुम्‍बियों के पास जाकर मेरे पुत्र इसहाक के लिए वधू लाओगे।’</verse>
				<verse number="5">सेवक ने उनसे कहा, ‘कदाचित् वह कन्‍या मेरे साथ इस देश में आना न चाहे। तब क्‍या मैं आपके पुत्र को उस देश में, जहाँ से आप आए हैं, ले जा सकता हूँ?’</verse>
				<verse number="6">अब्राहम ने उससे कहा, ‘सावधान, तुम मेरे पुत्र को वहाँ कदापि वापस न ले जाना।</verse>
				<verse number="7">स्‍वर्ग का प्रभु परमेश्‍वर मुझे पितृगृह और मेरी जन्‍मभूमि से निकालकर लाया है। उसने मुझसे कहा था; उसने मुझसे यह शपथ खाई थी, “मैं यह देश तेरे वंश को दूंगा।” वही प्रभु परमेश्‍वर अपने दूत को तुम्‍हारे मार्ग-दर्शन के लिए भेजेगा कि तुम मेरे पुत्र के लिए वहीं से वधू लाओ।</verse>
				<verse number="8">यदि कन्‍या तुम्‍हारे साथ आना न चाहे तो तुम मेरी इस शपथ से मुक्‍त हो जाओगे। पर तुम मेरे पुत्र को वहाँ कदापि वापस न ले जाना।’</verse>
				<verse number="9">सेवक ने अपने स्‍वामी अब्राहम की जांघ के नीचे अपना हाथ रखा, और इस आदेश के अनुसार शपथ खाई।</verse>
				<verse number="10">सेवक अपने स्‍वामी अब्राहम के ऊंटों में से दस ऊंट और सर्वोत्तम भेंट लेकर उन के भाई नाहोर के नगर को चला गया जो उत्तर-मेसोपोतामिया देश में था।</verse>
				<verse number="11">उसने नगर के द्वार पर पहुंचकर एक कुएं के पास अपने ऊंटों को बैठाया। सन्‍ध्‍या का समय था। ऐसे समय स्‍त्रियां कुएं से पानी भरने निकलती थीं।</verse>
				<verse number="12">सेवक ने कहा, ‘हे प्रभु, मेरे स्‍वामी अब्राहम के परमेश्‍वर! मुझे आज सफलता प्रदान कर। मैं विनती करता हूँ। मेरे स्‍वामी अब्राहम पर करुणा कर।</verse>
				<verse number="13">देख, मैं झरने पर खड़ा हूँ, और नगर निवासियों की पुत्रियाँ जल भरने को बाहर निकल रही हैं।</verse>
				<verse number="14">अब ऐसा हो कि जिस कन्‍या से मैं कहूँ, “कृपया अपना घड़ा नीचे करो कि मैं पानी पीऊं”, और वह उत्तर दे, “आप पानी पीजिए। मैं आपके ऊंटों को भी पानी पिलाऊंगी,” तो वह वही कन्‍या हो जिसे तूने अपने सेवक इसहाक के लिए चुना है। इससे मैं जान लूंगा कि तूने मेरे स्‍वामी पर करुणा की है।’</verse>
				<verse number="15">उसने बोलना समाप्‍त नहीं किया था कि रिबका अपने कन्‍धे पर घड़ा रखे हुए बाहर आई। वह अब्राहम के भाई नाहोर और उसकी पत्‍नी मिल्‍का के पुत्र बतूएल की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="16">वह कन्‍या देखने में बहुत सुन्‍दर थी। वह कुंवारी थी। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। वह झरने पर गई। उसने घड़ा भरा और ऊपर आई।</verse>
				<verse number="17">अब्राहम का सेवक उससे भेंट करने को दौड़ा, और उससे बोला, ‘कृपया, मुझे अपने घड़े से थोड़ा पानी पिलाओ।’</verse>
				<verse number="18">उसने कहा, ‘महाशय, अवश्‍य पीजिए।’ उसने अविलम्‍ब अपना घड़ा अपने हाथ पर उतारकर उसे पानी पिलाया।</verse>
				<verse number="19">जब वह उसे पानी पिला चुकी तब बोली, ‘जब तक आपके ऊंट पानी न पी लें, मैं उनके लिए पानी भरूंगी।’</verse>
				<verse number="20">उसने शीघ्रता से घड़े का जल नांद में उण्‍डेल कर खाली किया और फिर जल भरने को कुएं पर दौड़कर गई। उसने सब ऊंटों के लिए कुएं से पानी खींचा।</verse>
				<verse number="21">सेवक टकटकी लगाकर उसे देखता रहा। वह यह बात जानने को चुप था कि क्‍या प्रभु ने उसकी यात्रा सफल की है अथवा नहीं।</verse>
				<verse number="22">जब सब ऊंट पानी पी चुके तब सेवक ने छ: ग्राम सोने की एक नथ, और उसके हाथों के लिए एक सौ बीस ग्राम के दो स्‍वर्ण कंगन लेकर उसको पहिनाए।</verse>
				<verse number="23">उसने उससे पूछा, ‘कृपया, मुझे बताओ, तुम किसकी पुत्री हो? क्‍या तुम्‍हारे पिता के घर में हमारे ठहरने के लिए स्‍थान है?’</verse>
				<verse number="24">उसने उत्तर दिया, ‘मैं नाहोर और मिल्‍का के पुत्र बतूएल की पुत्री हूँ।’</verse>
				<verse number="25">उसने आगे कहा, ‘हमारे पास पशुओं के लिए पर्याप्‍त पुआल और चारा है, और आपके ठहरने के लिए स्‍थान भी।’</verse>
				<verse number="26">सेवक ने सिर झुकाया और प्रभु की वन्‍दना करके</verse>
				<verse number="27">कहा, ‘हे मेरे स्‍वामी अब्राहम के प्रभु परमेश्‍वर, तू धन्‍य है! तूने अपनी करुणा और सच्‍चाई मेरे स्‍वामी से नहीं हटाई। प्रभु, तूने मेरे स्‍वामी के कुटुम्‍बी के घर तक मार्ग में मेरी अगुआई की।’</verse>
				<verse number="28">कन्‍या ने दौड़कर अपनी मां के घर में सब को ये बातें बताईं।</verse>
				<verse number="29">रिबका का एक भाई था। उसका नाम लाबान था। जब लाबान ने नथ और रिबका के हाथों में कंगन देखे और उसके ये शब्‍द सुने, ‘उस मनुष्‍य ने मुझसे ऐसी बातें कहीं,’ तब वह बाहर कुएं की ओर सेवक के पास दौड़ कर गया। उसने उसे झरने पर अपने ऊंटों के पास खड़ा देखा।</verse>
				<verse number="30"></verse>
				<verse number="31">लाबान ने उससे कहा, ‘प्रभु के धन्‍य पुरुष, आप बाहर क्‍यों खड़े हैं? आइए। मैंने आपके लिए घर और आपके ऊंटों के लिए स्‍थान तैयार किया है।’</verse>
				<verse number="32">अब्राहम का सेवक घर में आया। लाबान ने ऊंटों की काठियां खोलकर उनके आगे पुआल और चारा डाला। उसने सेवक और उसके साथियों को पैर धोने के लिए जल दिया।</verse>
				<verse number="33">तत्‍पश्‍चात् सेवक के सम्‍मुख खाने के लिए भोजन परोसा गया। परन्‍तु सेवक ने कहा, ‘नहीं, जब तक मैं अपना सन्‍देश नहीं सुना लूँगा तब तक भोजन नहीं करूँगा।’ लाबान ने कहा, ‘सुनाइए।’</verse>
				<verse number="34">सेवक ने कहा, ‘मैं अब्राहम का सेवक हूँ।</verse>
				<verse number="35">प्रभु ने मेरे स्‍वामी को इतनी आशिष दी है कि वह बहुत धनी हो गए हैं। प्रभु ने उनको भेड़-बकरी, गाय-बैल, सोना-चांदी, सेवक-सेविकाएं, ऊंट, गधे दिए हैं।</verse>
				<verse number="36">मेरे स्‍वामी की पत्‍नी सारा को उनकी वृद्धावस्‍था में एक पुत्र उत्‍पन्न हुआ है। मेरे स्‍वामी ने उस पुत्र को अपना सब कुछ सौंप दिया है।</verse>
				<verse number="37">उन्‍होंने मुझे शपथ खिलायी है। उन्‍होंने कहा है, “मेरे पुत्र के लिए तुम कनानी जाति की कन्‍याओं में से, जिनके देश में मैं निवास करता हूँ, वधू नहीं लाओगे,</verse>
				<verse number="38">वरन् तुम मेरे पितृगृह और मेरे कुटुम्‍बियों के पास जाकर मेरे पुत्र के लिए वधू लाओगे।”</verse>
				<verse number="39">मैंने अपने स्‍वामी से कहा, “कदाचित् कन्‍या मेरे साथ आना न चाहे।”</verse>
				<verse number="40">तब उन्‍होंने मुझसे कहा, “प्रभु, जिसकी उपस्‍थिति में रहता हुआ मैं आचरण करता हूँ, अपना दूत तुम्‍हारे साथ भेजकर तुम्‍हारी यात्रा सफल करेगा, और तुम मेरे पुत्र के लिए मेरे कुटुम्‍बियों और मेरे पितृगृह से वधू लाओगे।</verse>
				<verse number="41">यदि तुम मेरे कुटुम्‍बियों के पास पहुँचो और वे तुम्‍हें कोई कन्‍या न दें, तो तुम मेरी शपथ से मुक्‍त हो जाओगे। ऐसी बात होने पर ही तुम मेरी शपथ से मुक्‍त हो सकोगे।”</verse>
				<verse number="42">‘मैं आज झरने पर पहुँचा और प्रार्थना की, “हे प्रभु, मेरे स्‍वामी अब्राहम के परमेश्‍वर, जिस मार्ग पर मैं जा रहा हूँ, उसे तू आज सफल कर।</verse>
				<verse number="43">देख, मैं झरने पर खड़ा हूँ। अब ऐसा हो कि जल भरने को आने वाली कन्‍या जिससे मैं कहूँगा, ‘कृपया मुझे अपने घड़े में से थोड़ा पानी पिलाओ,’</verse>
				<verse number="44">और वह मुझे उत्तर देगी, ‘पीजिए, मैं आपके ऊंटों के लिए भी पानी भरूँगी’ तो वह वही कन्‍या हो जिसे प्रभु ने मेरे स्‍वामी के पुत्र के लिए चुना है।”</verse>
				<verse number="45">‘मैंने अपने मन में बोलना समाप्‍त ही नहीं किया था कि रिबका अपने कन्‍धे पर घड़ा रखे हुए बाहर आई। वह झरने पर गई, और उसने पानी खींचा। मैंने उससे कहा, “कृपया, मुझे पानी पिलाओ।”</verse>
				<verse number="46">उसने अपने कन्‍धे से घड़ा तुरन्‍त नीचे उतारा और कहा, “पीजिए, मैं आपके ऊंटों को भी पानी पिलाऊंगी।” मैंने पानी पिया। उसने ऊंटों को भी पानी पिलाया।</verse>
				<verse number="47">मैंने उससे पूछा, “तुम किसकी पुत्री हो?” उसने उत्तर दिया, “मैं नाहोर और मिल्‍का के पुत्र बतूएल की पुत्री हूँ।” अतएव मैंने उसकी नाक में नथ और उसके हाथों में कंगन पहिना दिए।</verse>
				<verse number="48">तत्‍पश्‍चात् मैं ने सिर झुका कर प्रभु की वन्‍दना की। मैंने अपने स्‍वामी अब्राहम के परमेश्‍वर प्रभु को धन्‍य कहा, जिसने मेरे स्‍वामी के पुत्र के लिए उसके कुटुम्‍बी की पुत्री प्राप्‍त करने के लिए सफलतापूर्वक मेरा मार्ग-दर्शन किया।</verse>
				<verse number="49">अब यदि आप मेरे स्‍वामी से प्रेमपूर्ण और सच्‍चाई का व्‍यवहार करना चाहते हैं, तो मुझे बताइए। यदि नहीं, तो वैसा मुझसे कहिए, जिससे मैं निश्‍चय कर सकूँ कि मुझे क्‍या करना चाहिए।’</verse>
				<verse number="50">लाबान और बतूएल ने उत्तर दिया, ‘यह प्रस्‍ताव प्रभु की ओर से आया है। हम तुमसे भला और बुरा कुछ भी नहीं कह सकते।</verse>
				<verse number="51">रिबका तुम्‍हारे सामने है। उसे ले जाओ। जैसा प्रभु ने कहा है, वैसे ही वह तुम्‍हारे स्‍वामी के पुत्र की पत्‍नी बने।’</verse>
				<verse number="52">जब अब्राहम के सेवक ने उनके ये शब्‍द सुने तब उसने भूमि की ओर झुककर प्रभु की वन्‍दना की।</verse>
				<verse number="53">तत्‍पश्‍चात् सेवक ने सोना-चांदी के आभूषण और वस्‍त्र निकाल कर रिबका को दिए। उसने उसके भाई और माँ को भी बहुमूल्‍य गहने दिए।</verse>
				<verse number="54">तब उसने और उसके साथियों ने खाया और पिया। उन्‍होंने रात वहीं बिताई। जब वे सबेरे सोकर उठे तब सेवक ने कहा, ‘अब मुझे अपने स्‍वामी के पास जाने की आज्ञा दीजिए।’</verse>
				<verse number="55">रिबका के भाई और माँ ने कहा, ‘कन्‍या को कुछ समय तक, कम से कम दस दिन तक, हमारे पास रहने दीजिए। उसके पश्‍चात् वह जा सकती है।’</verse>
				<verse number="56">परन्‍तु उसने उनसे कहा, ‘जब प्रभु ने मेरी यात्रा सफल की है, तब आप मुझे न रोकिए। मुझे विदा कीजिए कि मैं अपने स्‍वामी के पास जाऊं।’</verse>
				<verse number="57">उन्‍होंने कहा, ‘हम कन्‍या को बुलाकर उससे पूछते हैं।’</verse>
				<verse number="58">अतएव उन्‍होंने रिबका को बुलाया और उससे पूछा, ‘क्‍या तुम इस मनुष्‍य के साथ जाओगी?’ उसने उत्तर दिया, ‘जी हाँ, मैं जाऊंगी।’</verse>
				<verse number="59">अत: उन्‍होंने लाबान की बहिन रिबका और उसकी धाय को अब्राहम के सेवक और उसके साथियों के साथ विदा किया।</verse>
				<verse number="60">उन्‍होंने रिबका को आशीर्वाद देते हुए कहा, ‘हे हमारी बहिन, तुम हजारों-लाखों पुत्र-पुत्रियों की माता बनो। तुम्‍हारे वंशज अपने बैरियों के नगरों पर अधिकार करें।’</verse>
				<verse number="61">उसके पश्‍चात् रिबका और उसकी सेविकाएँ यात्रा के लिए तैयार हुईं। वे ऊंटों पर सवार हुईं और अब्राहम के सेवक के पीछे चलीं। इस प्रकार सेवक रिबका को साथ लेकर चला गया।</verse>
				<verse number="62">इसहाक नेगेब क्षेत्र में रहता था। वह लहई-रोई नामक कुएं के निर्जन प्रदेश में आया।</verse>
				<verse number="63">वह सन्‍ध्‍या के समय खुले मैदान में मृत्‍यु-शोक मनाने निकला। जब उसने अपनी आंखें ऊपर उठाईं तो देखा कि ऊंट आ रहे हैं।</verse>
				<verse number="64">रिबका ने भी उसकी ओर देखा। जब उसने इसहाक को देखा तब वह ऊंट से उतर पड़ी।</verse>
				<verse number="65">उसने अब्राहम के सेवक से पूछा, ‘वह मनुष्‍य कौन है जो हमसे भेंट करने के लिए मैदान से आ रहा है?’ सेवक ने उत्तर दिया, ‘वह मेरे स्‍वामी हैं।’ रिबका ने घूंघट निकालकर अपना मुख ढक लिया।</verse>
				<verse number="66">जो कुछ सेवक ने किया था, उसका सम्‍पूर्ण वृत्तान्‍त सेवक ने इसहाक को सुनाया।</verse>
				<verse number="67">इसहाक रिबका को अपनी मां सारा के तम्‍बू में ले गया। उसने रिबका को ग्रहण किया। वह उसकी पत्‍नी बन गई। इसहाक ने उसे प्‍यार किया। इस प्रकार इसहाक को अपनी मां की मृत्‍यु के पश्‍चात् सान्‍त्‍वना प्राप्‍त हुई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">अब्राहम ने एक और स्‍त्री से विवाह किया। उसका नाम कटूरा था।</verse>
				<verse number="2">उसने अब्राहम से जिम्रान, याक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह नामक पुत्रों को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="3">याक्षान ने शबा और ददान नामक पुत्र उत्‍पन्न किए। ददान के वंश में अश्‍शूरी, लटूशी और लऊमी नामक कबीले हुए।</verse>
				<verse number="4">मिद्यान के पुत्र एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एल्‍दाआ थे। ये सब कटूरा की सन्‍तान कहलाए।</verse>
				<verse number="5">अब्राहम ने अपना सब कुछ इसहाक को सौंप दिया,</verse>
				<verse number="6">पर अपनी रखेल स्‍त्रियों से उत्‍पन्न पुत्रों को केवल उपहार देकर अपने जीवनकाल में ही अपने पुत्र इसहाक से दूर, पूर्व दिशा में, पूर्वी प्रदेश में भेज दिया।</verse>
				<verse number="7">जब अब्राहम की कुल आयु एक सौ पचहत्तर वर्ष की हुई</verse>
				<verse number="8">तब उन्‍होंने अन्‍तिम सांस ली। वह वृद्ध और दीर्घायु थे। उनका अच्‍छी पकी आयु में देहान्‍त हुआ और वह अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल गए।</verse>
				<verse number="9">ममरे की पूर्व दिशा में हित्ती जातीय सोहर के पुत्र एप्रोन की भूमि में स्‍थित मकपेला की गुफा में अब्राहम को उनके पुत्र इसहाक और यिश्‍माएल ने गाड़ा।</verse>
				<verse number="10">अब्राहम ने यह भूमि हित्तियों से खरीदी थी। वहाँ अपनी पत्‍नी सारा के साथ अब्राहम गाड़े गए।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर ने अब्राहम की मृत्‍यु के पश्‍चात् उनके पुत्र इसहाक को आशिष दी। इसहाक लहई-रोई नामक कुएं के पास रहने लगा।</verse>
				<verse number="12">अब्राहम के पुत्र यिश्‍माएल की वंशावली, जिसको सारा की मिस्री दासी हागार ने अब्राहम से जन्‍म दिया था, यह है:</verse>
				<verse number="13">यिश्‍माएल के पुत्रों के नाम, उनके जन्‍म के क्रमानुसार इस प्रकार हैं: यिश्‍माएल का ज्‍येष्‍ठ पुत्र नबायोत था। उसके पश्‍चात् क्रमश: केदार, अदबएल, मिबसाम,</verse>
				<verse number="14">मिश्‍मा, दूमा, मस्‍सा,</verse>
				<verse number="15">हदद, तेमा, यटूर, नापीश और केदमा नामक पुत्र थे।</verse>
				<verse number="16">ये ही यिश्‍माएल के पुत्र थे। इनके नामों के अनुसार इनके गांवों और पड़ावों के नाम भी हुए। ये ही बारह अपने-अपने कबीले के मुखिया बने।</verse>
				<verse number="17">जब यिश्‍माएल की कुल आयु एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई तब उसने अन्‍तिम सांस ली, और अपना प्राण त्‍याग दिया। वह अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल गया।</verse>
				<verse number="18">उसके वंशज हबीला से शूर तक, जो मिस्र देश के पूर्व में और असीरिया के मार्ग में है, रहते थे। प्रत्‍येक अपने भाई-बन्‍धुओं के विरुद्ध बसा हुआ था।</verse>
				<verse number="19">यह अब्राहम के पुत्र इसहाक के परिवार का वृत्तान्‍त है। अब्राहम ने इसहाक को उत्‍पन्न किया था।</verse>
				<verse number="20">जब इसहाक चालीस वर्ष का हुआ तब उसने पद्दन-अराम के निवासी अराम वंशीय बतूएल की पुत्री और अराम वंशीय लाबान की बहिन रिबका से विवाह किया।</verse>
				<verse number="21">रिबका बांझ थी। अतएव इसहाक ने अपनी पत्‍नी के लिए प्रभु से निवेदन किया। प्रभु ने उसे सुना, और इसहाक की पत्‍नी गर्भवती हुई।</verse>
				<verse number="22">उसके गर्भ में बच्‍चे आपस में लड़ने-झगड़ने लगे। रिबका बोली, ‘यदि ऐसा ही होता रहा तो मैं क्‍यों जीऊं?’ अत: वह प्रभु से पूछने गई।</verse>
				<verse number="23">प्रभु ने उससे कहा, ‘तेरे गर्भ में दो राष्‍ट्र हैं; तुझसे जन्‍म लेते ही दो जातियाँ विभाजित हो जाएँगी; एक राष्‍ट्र दूसरे राष्‍ट्र से शक्‍तिशाली होगा, ज्‍येष्‍ठ, कनिष्‍ठ की सेवा करेगा।’</verse>
				<verse number="24">जब रिबका के प्रसव के दिन पूरे हुए कि वह शिशु को जन्‍म दे, तब मालूम हुआ कि उसके गर्भ में जुड़वां बच्‍चे हैं।</verse>
				<verse number="25">गर्भ से बाहर आने वाला पहला बच्‍चा लाल था। उसका सारा शरीर कम्‍बल के समान रोएंदार था। इसलिए उन्‍होंने उसका नाम एसाव रखा।</verse>
				<verse number="26">तत्‍पश्‍चात् उसका भाई गर्भ से बाहर आया। वह अपने हाथ में एसाव की एड़ी पकड़े हुए था। अत: उसका नाम याकूब रखा गया। जब रिबका ने उनको जन्‍म दिया तब इसहाक की आयु साठ वर्ष की थी।</verse>
				<verse number="27">जब दोनों बालक युवा हुए तब एसाव जंगल में रहनेवाला एक कुशल शिकारी बना। किन्‍तु याकूब तम्‍बुओं का निवासी एक सीधा-सादा मनुष्‍य था।</verse>
				<verse number="28">इसहाक ज्‍येष्‍ठ पुत्र एसाव से प्रेम करते थे, क्‍योंकि वह एसाव के शिकार का मांस खाते थे। रिबका छोटे पुत्र याकूब से प्रेम करती थी।</verse>
				<verse number="29">एक दिन याकूब दाल उबाल रह था। एसाव वन से आया। वह बहुत भूखा था।</verse>
				<verse number="30">उसने याकूब से कहा, ‘मुझे लाल-लाल वस्‍तु में से कुछ खिला, क्‍योंकि मुझे बहुत भूख लगी है।’ (इसलिए उसका नाम ‘एदोम’ भी पड़ा।)</verse>
				<verse number="31">याकूब बोला, ‘पहले मुझे अपना ज्‍येष्‍ठ पुत्र होने का अधिकार बेच दो।’</verse>
				<verse number="32">एसाव ने कहा, ‘देख, मैं मरने पर हूँ। इस अधिकार का मेरे लिए क्‍या लाभ?’</verse>
				<verse number="33">याकूब बोला, ‘पहले मुझसे शपथ खाओ।’ अत: एसाव ने उससे शपथ खाई, और उसे अपने ज्‍येष्‍ठ होने का अधिकार बेच दिया।</verse>
				<verse number="34">तत्‍पश्‍चात् याकूब ने एसाव को रोटी और उबली हुई मसूर की दाल दी। उसने खाया-पिया और उठकर चला गया। इस प्रकार एसाव ने अपने ज्‍येष्‍ठ पुत्र होने के अधिकार को तुच्‍छ समझा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">देश में अकाल पड़ा। यह अब्राहम के समय के अकाल से भिन्न था। अतएव इसहाक पलिश्‍ती जाति के राजा अबीमेलक के पास गरार नगर गए।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने इसहाक को दर्शन देकर कहा, ‘मिस्र देश मत जा, वरन् जिस देश के विषय में मैं तुझसे कहूँगा, उसी में निवास करना।</verse>
				<verse number="3">इसी देश में प्रवास कर। मैं तेरे साथ रहूँगा, और तुझे आशिष दूँगा। मैं तुझे और तेरे वंशजों को ये सब देश प्रदान करूँगा। जो शपथ मैंने तेरे पिता अब्राहम से खायी थी, उसे पूर्ण करूँगा।</verse>
				<verse number="4">मैं तेरे वंश को आकाश के तारों के सदृश असंख्‍य बनाऊंगा, और उन्‍हें ये सब देश प्रदान करूँगा। पृथ्‍वी के समस्‍त राष्‍ट्र तेरे वंश द्वारा मुझसे आशिष प्राप्‍त करेंगे;</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि अब्राहम ने मेरी वाणी सुनी और उसने मेरे आदेश, मेरी आज्ञाएं, मेरी संविधि और व्‍यवस्‍था का पालन किया था।’</verse>
				<verse number="6">अतएव इसहाक गरार नगर में रहने लगे।</verse>
				<verse number="7">जब उस स्‍थान के पुरुषों ने उनकी पत्‍नी रिबका के विषय में उनसे पूछा तब वह बोले, ‘यह मेरी बहिन है।’ इसहाक ‘मेरी पत्‍नी’ कहने से डरते थे। वह सोचते थे: ‘ऐसा न हो कि रिबका के कारण इस स्‍थान के पुरुष मुझको मार डालें;’ क्‍योंकि रिबका देखने में बहुत सुन्‍दर थी।</verse>
				<verse number="8">जब इसहाक को वहाँ रहते हुए बहुत समय बीत गया तब एक दिन पलिश्‍तियों के राजा अबीमेलक ने खिड़की से झांक कर देखा कि इसहाक अपनी पत्‍नी के साथ क्रीड़ा कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="9">अबीमेलक ने इसहाक को बुलाया और उनसे कहा, ‘वह स्‍त्री निश्‍चय ही तुम्‍हारी पत्‍नी है। तुमने क्‍यों कहा था, “वह स्‍त्री मेरी बहिन है”?’ इसहाक ने उत्तर दिया, ‘मैं सोचता था कि ऐसा न हो कि मुझे उसके कारण अपने प्राणों से हाथ धोना पड़े।’</verse>
				<verse number="10">अबीमेलक ने कहा, ‘तुमने हमारे साथ यह क्‍या किया? मेरी प्रजा का कोई भी पुरुष तुम्‍हारी पत्‍नी के साथ सहज ही कुकर्म कर सकता था और तुम हम पर इसका दोष मढ़ते।’</verse>
				<verse number="11">अबीमेलक ने अपनी प्रजा को आदेश दिया, ‘जो कोई इस मनुष्‍य और इसकी पत्‍नी को अनिष्‍ट करने के उद्देश्‍य से स्‍पर्श करेगा, उसे मृत्‍युदण्‍ड मिलेगा।’</verse>
				<verse number="12">इसहाक ने उस देश में भूमि पर अनाज बोया और उसी वर्ष सौ गुना उपज प्राप्‍त की। प्रभु ने उनको आशिष दी।</verse>
				<verse number="13">वह धनी हो गए। वह अधिकाधिक उन्नति करते गए। वह बहुत धनवान बन गए।</verse>
				<verse number="14">उनके पास भेड़-बकरी, गाय-बैल और अनेक सेवक-सेविकाएं थीं। अत: पलिश्‍ती लोग उनसे ईष्‍र्या करने लगे।</verse>
				<verse number="15">(जिन कुओं को इसहाक के पिता अब्राहम के सेवकों ने उनके जीवनकाल में खोदा था, उन्‍हें पलिश्‍ती जाति के लोगों ने मिट्टी से भरकर बन्‍द कर दिया।)</verse>
				<verse number="16">अबीमेलक ने इसहाक से कहा, ‘तुम हमारे पास से चले जाओ; क्‍योंकि तुम हमसे अधिक शक्‍तिशाली हो गए हो।’</verse>
				<verse number="17">इसहाक वहाँ से चले गए। उन्‍होंने गरार की घाटी में पड़ाव डाला, और वहाँ रहने लगे।</verse>
				<verse number="18">जो कुएं उनके पिता अब्राहम के जीवनकाल में खोदे गए थे, उन्‍हें इसहाक ने पुन: खोदा; क्‍योंकि पलिश्‍ती लोगों ने अब्राहम की मृत्‍यु के पश्‍चात् उन कुओं को बन्‍द कर दिया था। इसहाक ने उनके वही नाम रखे जो उनके पिता ने रखे थे।</verse>
				<verse number="19">जब इसहाक के सेवकों ने घाटी में खुदाई की और उन्‍हें वहाँ बहते जल का एक झरना मिला</verse>
				<verse number="20">तब गरार के चरवाहे इसहाक के चरवाहों से झगड़ने लगे। वे कहने लगे, ‘यह जल हमारा है।’ अतएव इसहाक ने उस कुएं का नाम ‘एसक’ रखा; क्‍योंकि उन्‍होंने इसहाक से झगड़ा किया था।</verse>
				<verse number="21">इसहाक के सेवकों ने दूसरा कुआं खोदा। पर उन्‍होंने उसके लिए भी झगड़ा किया। इसहाक ने उसका नाम ‘सिटना’ रखा।</verse>
				<verse number="22">इसहाक ने वहाँ से प्रस्‍थान कर अन्‍यत्र एक और कुआं खोदा। उन्‍होंने इस कुएं के लिए झगड़ा नहीं किया। अत: इसहाक ने उसका नाम ‘रहोबोत’ रखा। इसहाक बोले, ‘अब प्रभु ने हमें विस्‍तृत स्‍थान प्रदान किया है, और हम इस भूमि पर फलेंगे-फूलेंगे।’</verse>
				<verse number="23">वह वहाँ से बएर-शबा गए।</verse>
				<verse number="24">प्रभु ने उसी रात उन्‍हें दर्शन देकर कहा, ‘मैं तेरे पिता अब्राहम का परमेश्‍वर हूँ। मत डर, क्‍योंकि मैं तेरे साथ हूँ। मैं तुझे आशिष दूँगा, और अपने सेवक अब्राहम के कारण तेरे वंश की संख्‍या बढ़ाऊंगा।’</verse>
				<verse number="25">इसहाक ने वहाँ एक वेदी बनाई, और प्रभु के नाम से आराधना की। उन्‍होंने वहाँ अपना तम्‍बू गाड़ा। उनके सेवकों ने वहाँ भी एक कुआं खोदा।</verse>
				<verse number="26">अबीमेलक अपने मन्‍त्री अहूज्‍जत और सेनापति पीकोल के साथ गरार नगर से इसहाक के पास आया।</verse>
				<verse number="27">इसहाक ने उनसे कहा, ‘आप लोग मेरे पास क्‍यों आए हैं? आप तो मुझे अपना शत्रु मानते हैं। आपने मुझे अपने देश से निकाल दिया था।’</verse>
				<verse number="28">वे बोले, ‘हमने स्‍पष्‍ट देखा कि प्रभु आपके साथ है। इसलिए हमने कहा कि आपके और हमारे मध्‍य शपथ ली जाए। आइए, हम आपके साथ संधि करें,</verse>
				<verse number="29">कि जैसे हमने आपको स्‍पर्श भी नहीं किया था, वरन् आपके साथ केवल भलाई की थी और शान्‍तिपूर्वक आपको विदा किया था, वैसे ही आप हमसे कोई बुरा व्‍यवहार नहीं करेंगे। अब आप प्रभु की आशिष पाए हुए व्यक्‍ति हैं।’</verse>
				<verse number="30">इसहाक ने उनके लिए विशेष भोजन तैयार किया। उन्‍होंने खाया-पिया।</verse>
				<verse number="31">वे सबेरे उठे। उन्‍होंने आपस में शपथ ली। तत्‍पश्‍चात् इसहाक ने उन्‍हें विदा किया। वे उनके पास से शान्‍तिपूर्वक चले गए।</verse>
				<verse number="32">उसी दिन इसहाक के सेवकों ने आकर एक कुएं के विषय में बताया जिसे उन्‍होंने खोदा था। उन्‍होंने इसहाक से कहा, ‘हमें जल मिल गया है।’</verse>
				<verse number="33">इसहाक ने कुएं का नाम ‘शिबा’ रखा। इसलिए आज तक उस नगर का नाम बएर-शबा है।</verse>
				<verse number="34">जब एसाव चालीस वर्ष का हुआ, उसने हित्ती जाति की दो कन्‍याओं से विवाह किया: यहूदीत और बाशमत। यहूदीत के पिता का नाम बएरी और बाशमत के पिता का नाम एलोन था।</verse>
				<verse number="35">दोनों बहुओं के कारण इसहाक और रिबका के मन को ठेस लगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">जब इसहाक वृद्ध हो गए, और उनकी आंखें इतनी धुंधली पड़ गयीं कि वह देख नहीं सकते थे, तब उन्‍होंने ज्‍येष्‍ठ पुत्र एसाव को बुलाया और उससे कहा, ‘मेरे पुत्र एसाव!’ एसाव ने उन्‍हें उत्तर दिया, ‘क्‍या बात है, पिताजी?’</verse>
				<verse number="2">इसहाक बोले, ‘देख, मैं बूढ़ा हो गया हूँ। मैं अपनी मृत्‍यु का दिन नहीं जानता।</verse>
				<verse number="3">अब तू अपने धनुष-बाण आदि शस्‍त्र ले और जंगल को जा। वहाँ से तू मेरे लिए शिकार मार कर ला।</verse>
				<verse number="4">उसके बाद तू मेरी रुचि के अनुसार मेरे लिए स्‍वादिष्‍ट भोजन पकाना और उसको मेरे पास लाना। मैं उसको खाऊंगा और मरने के पूर्व तुझे आशीर्वाद दूँगा।’</verse>
				<verse number="5">जब इसहाक अपने पुत्र एसाव से बातें कर रहे थे तब रिबका भी सुन रही थी। एसाव शिकार लाने के लिए जंगल चला गया।</verse>
				<verse number="6">रिबका अपने पुत्र याकूब से बोली, ‘मैंने तेरे पिता की यह बात सुनी है। उन्‍होंने तेरे भाई एसाव से कहा है,</verse>
				<verse number="7">“मेरे लिए शिकार मार कर ला। मेरे लिए स्‍वादिष्‍ट भोजन पका। मैं उसको खाऊंगा और मरने के पूर्व प्रभु के सम्‍मुख तुझे आशीर्वाद दूँगा।”</verse>
				<verse number="8">अब, मेरे पुत्र, मेरी बात सुन। जैसा मैं तुझसे कहती हूँ, वैसा ही कर।</verse>
				<verse number="9">तू बकरियों के बाड़े में जा और वहाँ से बकरी के दो अच्‍छे बच्‍चे ले आ। मैं उनसे तेरे पिता के लिए उनकी रुचि के अनुसार स्‍वादिष्‍ट भोजन पकाऊंगी।</verse>
				<verse number="10">उसके बाद तू उसको अपने पिता के पास ले जाना कि वह उसको खाकर अपनी मृत्‍यु से पहले तुझे आशीर्वाद दें।’</verse>
				<verse number="11">याकूब ने अपनी माँ रिबका से कहा, ‘परन्‍तु मेरा भाई एसाव रोएंदार है, और मैं रोमहीन हूँ।</verse>
				<verse number="12">कदाचित् पिताजी मुझे स्‍पर्श करें। तब मैं उनकी दृष्‍टि में उनके अन्‍धेपन का मजाक उड़ानेवाला ठहरूँगा, और अपने ऊपर उनका आशीर्वाद नहीं, वरन् अभिशाप लाऊंगा।’</verse>
				<verse number="13">उसकी माँ उससे बोली, ‘मेरे पुत्र, तेरा अभिशाप मुझ पर पड़े। तू केवल मेरी बात सुन। तू जा, और बकरी के बच्‍चे मुझे लाकर दे।’</verse>
				<verse number="14">अत: वह गया और बकरी के दो बच्‍चे लेकर अपनी माँ के पास आया। उसकी माँ ने उसके पिता की रुचि के अनुसार स्‍वादिष्‍ट भोजन पकाया।</verse>
				<verse number="15">रिबका ने अपने ज्‍येष्‍ठ पुत्र एसाव के विशिष्‍ट वस्‍त्र लिये जो रिबका के पास घर में थे, और उन्‍हें अपने कनिष्‍ठ पुत्र याकूब को पहिना दिए।</verse>
				<verse number="16">उसने बकरी के बच्‍चों की खाल उसके हाथों तथा गले के चिकने भाग पर लपेट दी।</verse>
				<verse number="17">तत्‍पश्‍चात् उसने रोटी और स्‍वादिष्‍ट भोजन, जिसको उसने स्‍वयं पकाया था, अपने पुत्र याकूब के हाथ में सौंप दिया।</verse>
				<verse number="18">याकूब अपने पिता के पास आया। उसने कहा, ‘पिताजी!’ इसहाक ने पूछा, ‘क्‍या बात है? पुत्र, तुम कौन हो?’</verse>
				<verse number="19">याकूब ने अपने पिता को उत्तर दिया, ‘मैं आपका पहिलौठा पुत्र एसाव हूँ। जैसा आपने मुझसे कहा था वैसा ही मैंने किया है। कृपया उठिए और आइए, मेरे शिकार का मांस खाइए जिससे आप अपनी आत्‍मा से मुझे आशीर्वाद दे सकें।’</verse>
				<verse number="20">इसहाक ने अपने पुत्र से कहा, ‘मेरे पुत्र, यह क्‍या! तुझे इतने शीघ्र शिकार मिल गया?’ याकूब बोला, ‘आपके प्रभु परमेश्‍वर ने उसे मेरे सामने कर दिया था।’</verse>
				<verse number="21">इसहाक याकूब से बोले, ‘पुत्र, पास आ कि मैं तुझे स्‍पर्श करके मालूम कर सकूँ कि तू निश्‍चय ही मेरा पुत्र एसाव है, अथवा नहीं।’</verse>
				<verse number="22">याकूब अपने पिता इसहाक के निकट आया। इसहाक ने उसका स्‍पर्श किया, और यह कहा, ‘तेरी आवाज तो याकूब की आवाज जैसी लगती है, पर तेरे हाथ एसाव के हाथ जैसे ही हैं।’</verse>
				<verse number="23">इस प्रकार इसहाक उसे नहीं पहचान सके; क्‍योंकि उसके हाथ उसके भाई एसाव के समान रोएंदार थे। अत: इसहाक ने उसे आशीर्वाद दिया।</verse>
				<verse number="24">पर उन्‍होंने पूछा, ‘क्‍या तू निश्‍चय ही मेरा पुत्र एसाव है?’ याकूब बोला, ‘हाँ, मैं हूँ।’</verse>
				<verse number="25">इसहाक ने कहा, ‘तो मुझे भोजन परोस। मैं अपने पुत्र के शिकार को खाऊंगा जिससे मैं अपनी आत्‍मा से तुझे आशीर्वाद दूँ।’ उसने भोजन परोसा। इसहाक ने भोजन किया। वह उनके लिए अंगूर का रस भी लाया, और उन्‍होंने उसे पिया।</verse>
				<verse number="26">तत्‍पश्‍चात् उसके पिता इसहाक ने उससे कहा, ‘पुत्र, पास आ और मुझे चुम्‍बन दे।’</verse>
				<verse number="27">उसने पास जाकर इसहाक को चूमा। इसहाक ने उसके वस्‍त्र की सुगन्‍ध सूंघकर उसको यह आशीर्वाद दिया: ‘देखो, मेरे पुत्र की सुगन्‍ध! यह उस खेत की सुगन्‍ध के सदृश है जिसे प्रभु ने आशिष दी है।</verse>
				<verse number="28">परमेश्‍वर तुझे आकाश से ओस एवं भूमि की सर्वोत्तम उपज, अधिकाधिक अनाज और अंगूर की फसल प्रदान करे।</verse>
				<verse number="29">राष्‍ट्र तेरी सेवा करें, विभिन्न जातियाँ तुझे दण्‍दवत् करें। तू अपने भाइयों का स्‍वामी बने। तेरी माँ के पुत्र तुझे दण्‍दवत् करें। तुझे शाप देने वाले स्‍वयं शापित हों, पर आशिष देनेवाले, आशिष प्राप्‍त करें।’</verse>
				<verse number="30">इसहाक ने याकूब को आशीर्वाद देना समाप्‍त किया और जैसे ही याकूब अपने पिता इसहाक के पास से बाहर निकला कि उसका भाई एसाव शिकार से लौटा।</verse>
				<verse number="31">उसने भी स्‍वादिष्‍ट भोजन पकाया। तत्‍पश्‍चात् वह उसे अपने पिता के पास लाया। उसने कहा, ‘पिताजी, उठिए और अपने पुत्र के शिकार का मांस खाइए जिससे आपकी आत्‍मा मुझे आशीर्वाद दे।’</verse>
				<verse number="32">उसके पिता इसहाक ने उससे पूछा, ‘तुम कौन हो?’ वह बोला, ‘मैं आपका पुत्र, आपका ज्‍येष्‍ठ पुत्र एसाव हूँ।’</verse>
				<verse number="33">इसहाक थरथर कांपने लगे। उन्‍होंने पूछा, ‘तब वह कौन था जो मेरे पास शिकार लाया था? मैंने तेरे आने से पहले उसका परोसा हुआ भोजन खाया, और उसे आशीर्वाद दिया। अब वही आशीर्वाद उस पर बना रहेगा।’</verse>
				<verse number="34">जब एसाव ने अपने पिता इसहाक की ये बातें सुनीं, तब उसने अत्‍यन्‍त ऊंची और दु:खपूर्ण आवाज में अपने पिता से कहा, ‘पिताजी, मुझे भी आशीर्वाद दीजिए।’</verse>
				<verse number="35">वह बोले, ‘तेरा भाई धूर्तता से आया और तेरा आशीर्वाद लेकर चला गया।’</verse>
				<verse number="36">एसाव ने कहा, ‘उसका नाम याकूब ठीक ही रखा गया था। उसने दो बार मुझे अड़ंगा मारा: पहले तो मेरा ज्‍येष्‍ठ पुत्र होने का अधिकार ले लिया, और अब मेरा आशीर्वाद भी छीन लिया।’ एसाव ने पूछा, ‘क्‍या आपने मेरे लिए कोई आशीर्वाद बचाकर नहीं रखा?’</verse>
				<verse number="37">इसहाक ने एसाव को उत्तर दिया, ‘मैंने उसे तेरा स्‍वामी बनाया है। मैंने उसके सब भाइयों को उसके सेवक बनने के लिए प्रदान कर दिया। मैंने अनाज और अंगूर से उसको सम्‍पन्न बना दिया। अब मेरे पुत्र, मैं तेरे लिए क्‍या कर सकता हूँ?’</verse>
				<verse number="38">एसाव अपने पिता से बोला, ‘क्‍या आपके पास केवल एक ही आशीर्वाद था? पिताजी, मुझे भी आशीर्वाद दीजिए।’ एसाव फूट-फूट कर रोने लगा।</verse>
				<verse number="39">तब उसके पिता इसहाक ने उसे उत्तर दिया, ‘उपजाऊ भूमि से दूर, ऊंचे आकाश की ओस से दूर, तेरा निवास स्‍थान होगा।</verse>
				<verse number="40">तू तलवार के बल पर जीवित रहेगा। तू अपने भाई की सेवा करेगा। पर जब तू अशान्‍त हो जाएगा तब अपनी गरदन से उसके गुलामी के जूए को तोड़ फेंकेगा।’</verse>
				<verse number="41">उस आशीर्वाद के कारण जिसे उसके पिता ने याकूब को दिया था, एसाव याकूब से घृणा करने लगा। एसाव ने अपने मन में कहा, ‘पिता के मृत्‍यु-शोक दिवस निकट हैं। उसके बाद मैं अपने भाई की हत्‍या करूँगा।’</verse>
				<verse number="42">जब रिबका को उसके ज्‍येष्‍ठ पुत्र एसाव की ये बातें बताई गईं तब उसने सेवक भेजकर अपने कनिष्‍ठ पुत्र याकूब को बुलाया। रिबका ने उससे कहा, ‘देख, तेरा भाई एसाव तुझे मार डालने के लिए अपने हृदय को धैर्य बंधा रहा है।</verse>
				<verse number="43">अब मेरे पुत्र, मेरी बात सुन। तू मेरे भाई, अपने मामा लाबान के पास हारान नगर भाग जा।</verse>
				<verse number="44">कुछ दिन, जब तक तेरे भाई का क्रोध शान्‍त न हो जाए, तू अपने मामा के साथ रहना।</verse>
				<verse number="45">जब तेरे भाई का क्रोध शान्‍त हो जाएगा, और जो तूने उसके साथ किया है, उसे वह भूल जाएगा तब मैं सेवक भेजकर तुझे वहाँ से बुला लूँगी। मैं एक ही दिन तुम दोनों पुत्रों को क्‍यों खो दूँ?’</verse>
				<verse number="46">रिबका ने इसहाक से कहा, ‘मैं हित्ती जाति की बहुओं के कारण जीवन से ऊब गई हूँ। यदि याकूब भी इन बहुओं के समान इस देश की किसी हित्ती जाति की कन्‍या से विवाह कर लेगा तो मुझे अपने जीवन से क्‍या लाभ? मैं मर जाऊंगी।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">अतएव इसहाक ने याकूब को बुलाया। उन्‍होंने उसे आशीर्वाद देते हुए आज्ञा दी, ‘तू कनान देश की कन्‍याओं में से किसी के साथ विवाह मत करना।</verse>
				<verse number="2">उठ, और पद्दन-अराम क्षेत्र में अपने नाना बतूएल के घर जा। वहाँ अपने मामा लाबान की पुत्रियों में से किसी के साथ विवाह करना।</verse>
				<verse number="3">सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर तुझे आशिष दे, तुझे इतना फलवन्‍त और असंख्‍य बनाए कि तू अनेक जातियों का एक समुदाय बन जाए।</verse>
				<verse number="4">वह तुझे और तेरे साथ तेरे वंशजों को अब्राहम की आशिष प्रदान करे, जिससे तू अपने प्रवास के उस देश पर अधिकार करे, जिसे परमेश्‍वर ने अब्राहम को दिया था।’</verse>
				<verse number="5">इस प्रकार इसहाक ने याकूब को भेज दिया। वह पद्दन-अराम क्षेत्र में लाबान के पास चला गया। लाबान अराम वंशीय बतूएल का पुत्र था। वह याकूब और एसाव की माँ रिबका का भाई था।</verse>
				<verse number="6">एसाव ने देखा कि इसहाक ने याकूब को आशीर्वाद देकर पद्दन-अराम क्षेत्र भेजा है कि वह वहाँ की कन्‍या से विवाह करे। इसहाक ने उसे आशीर्वाद देते हुए यह भी आज्ञा दी है, “तू कनान देश की कन्‍याओं में से किसी कन्‍या के साथ विवाह न करना”,</verse>
				<verse number="7">और याकूब अपने माता-पिता की बात सुनकर पद्दन-अराम क्षेत्र चला गया है।</verse>
				<verse number="8">एसाव ने यह भी देखा कि कनान देश की कन्‍याएँ उसके पिता इसहाक को बुरी लगती हैं।</verse>
				<verse number="9">अतएव वह अब्राहम के पुत्र यिश्‍माएल के पास गया। उसने अपनी अन्‍य पत्‍नियों के होते हुए भी यिश्‍माएल की पुत्री और नबायोत की बहिन महलत से विवाह कर लिया।</verse>
				<verse number="10">याकूब बएर-शबा से निकल कर हारान नगर की ओर गया।</verse>
				<verse number="11">वह एक स्‍थान पर पहुँचा। उसने वहीं रात व्‍यतीत की; क्‍योंकि सूर्य अस्‍त हो गया था। उसने उस स्‍थान में पड़े पत्‍थरों में से एक पत्‍थर लेकर उसे अपने सिर के नीचे रखा, और वह उसी स्‍थान पर सो गया।</verse>
				<verse number="12">तब याकूब ने यह स्‍वप्‍न देखा: धरती पर सीढ़ियाँ हैं। उनका शिखर स्‍वर्ग को स्‍पर्श कर रहा है। परमेश्‍वर के दूत उस पर चढ़-उतर रहे हैं।</verse>
				<verse number="13">प्रभु उसके पास खड़ा होकर कह रहा है, ‘मैं तेरे दादा अब्राहम का परमेश्‍वर, तेरे पिता इसहाक का परमेश्‍वर, प्रभु हूँ। जिस भूमि पर तू लेटा है, उसे मैं तुझे और तेरे वंश को प्रदान करूँगा।</verse>
				<verse number="14">तेरे वंशज पृथ्‍वी के रजकणों के सदृश असंख्‍य होंगे। तेरा वंश उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्‍चिम में फैल जाएगा। पृथ्‍वी के समस्‍त कुटुम्‍ब तेरे और तेरे वंश के द्वारा मुझसे आशिष पाएंगे।</verse>
				<verse number="15">देख, मैं तेरे साथ हूँ। जहाँ कहीं तू जाएगा, मैं तेरी रक्षा करूँगा। मैं तुझे इस देश में वापस लाऊंगा। जो बातें मैंने तुझसे कही हैं, जब तक उनको पूर्ण नहीं कर लूँगा तब तक तुझे नहीं छोड़ूँगा।’</verse>
				<verse number="16">तब याकूब नींद से जाग गया। उसने कहा, ‘निश्‍चय इस स्‍थान में प्रभु उपस्‍थित है। मैं यह नहीं जानता था।’</verse>
				<verse number="17">वह भयभीत होकर बोला, ‘यह स्‍थान कितना भयावह है। यह परमेश्‍वर के भवन के अतिरिक्‍त और कुछ नहीं हो सकता। यह स्‍वर्ग का द्वार है।’</verse>
				<verse number="18">याकूब सबेरे उठा। उसने अपने सिर के नीचे रखे पत्‍थर को उठाया, और उसको खम्‍भे के रूप में खड़ा किया। तत्‍पश्‍चात् उसके शीर्ष पर तेल उण्‍डेला।</verse>
				<verse number="19">याकूब ने उस स्‍थान का नाम ‘बेत-एल’ रखा। पहले उस नगर का नाम लूज था।</verse>
				<verse number="20">याकूब ने यह मन्नत मानी, ‘परमेश्‍वर, यदि तू मेरे साथ रहेगा, और मेरे इस मार्ग पर, जिस पर मैं चल रहा हूँ, मेरी रक्षा करेगा, मुझे खाने को रोटी और पहनने को वस्‍त्र देगा</verse>
				<verse number="21">कि मैं सकुशल अपने पिता के घर लौट सकूँ, तो तू प्रभु ही मेरा परमेश्‍वर होगा।</verse>
				<verse number="22">यह पत्‍थर जिसे मैंने स्‍तम्‍भ के रूप में खड़ा किया है, परमेश्‍वर का भवन बनेगा। जो कुछ तू मुझे प्रदान करेगा, उसका दशमांश मैं तुझे अर्पित करूँगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">याकूब आगे बढ़ा। वह पूर्व के निवासियों के देश में आया।</verse>
				<verse number="2">उसे मैदान में एक कुआं दिखाई दिया। वहाँ कुएँ के पास भेड़-बकरियों के तीन रेवड़ बैठे थे; क्‍योंकि कुएँ से ही उन्‍हें पानी पिलाया जाता था। कुएँ के मुँह पर एक बड़ा पत्‍थर था।</verse>
				<verse number="3">जब सब भेड़-बकरियों के रेवड़ वहाँ एकत्र हो जाते, तब चरवाहे उस पत्‍थर को कुएँ के मुँह से लुढ़काकर भेड़-बकरियों को पानी पिलाते थे। उसके बाद वे उस पत्‍थर को कुएँ के मुँह पर, उसके स्‍थान पर, पुन: रख देते थे।</verse>
				<verse number="4">याकूब ने चरवाहों से पूछा, ‘भाइयो, आप कहाँ से आए हैं?’ उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘हम हारान नगर से आए हैं।’</verse>
				<verse number="5">वह उनसे बोला, ‘क्‍या आप नाहोर के पुत्र लाबान को जानते हैं?’ उन्‍होंने कहा, ‘हम जानते हैं।’</verse>
				<verse number="6">उसने उनसे पूछा, ‘क्‍या वह सकुशल हैं?’ वे बोले, ‘हाँ, वह सकुशल हैं। देखिए, उनकी पुत्री राहेल भेड़-बकरियों के साथ आ रही है।’</verse>
				<verse number="7">याकूब ने कहा, ‘अभी तो दिन बीतने में बहुत समय शेष है। यह पशुओं के एकत्र किए जाने का समय नहीं है। भेड़-बकरियों को पानी पिलाओ और जाओ, उन्‍हें फिर से चराओ।’</verse>
				<verse number="8">परन्‍तु वे बोले, ‘अभी हम ऐसा नहीं कर सकते। जब सब रेवड़ एकत्र हो जाएँगे और कुएँ के मुँह से पत्‍थर लुढ़काया जाएगा, तब हम भेड़-बकरियों को पानी पिलाएँगे।’</verse>
				<verse number="9">वह अभी उनसे बातें कर ही रहा था कि राहेल अपने पिता की भेड़ों के साथ आई। वह भेड़ें चराती थी।</verse>
				<verse number="10">याकूब अपने मामा लाबान की पुत्री राहेल और उसकी भेड़ों को देखकर कुएँ के पास गया। उसने उसके मुँह पर रखे पत्‍थर को लुढ़का दिया और अपने मामा लाबान की भेड़ों को पानी पिलाया।</verse>
				<verse number="11">फिर याकूब ने राहेल का चुम्‍बन लिया और वह फूट-फूट कर रोने लगा।</verse>
				<verse number="12">उसने राहेल को बताया कि वह उसके पिता का कुटुम्‍बी है। वह रिबका का पुत्र है। राहेल दौड़ कर गई। उसने अपने पिता को बताया।</verse>
				<verse number="13">जब लाबान ने अपनी बहिन के पुत्र याकूब का समाचार सुना तब वह उससे भेंट करने को दौड़ा। उसने याकूब को गले लगाया और उसका चुम्‍बन लिया। वह उसे अपने घर ले गया। जब याकूब ने उससे अपना सब वृत्तान्‍त सुनाया,</verse>
				<verse number="14">तब लाबान उससे बोला, ‘तुम तो मेरा रक्‍त और मांस हो!’ याकूब लाबान के साथ एक महीना रहा।</verse>
				<verse number="15">एक दिन लाबान ने याकूब से कहा, ‘क्‍या तुम मेरे कुटुम्‍बी होने के कारण बिना मजदूरी लिए मेरी सेवा करते रहोगे? मुझे बताओ कि तुम्‍हारी मजदूरी क्‍या है?’</verse>
				<verse number="16">लाबान की दो पुत्रियाँ थीं। बड़ी का नाम लिआ और छोटी का नाम राहेल था।</verse>
				<verse number="17">लिआ की आँखें कमजोर थीं, पर राहेल सुडौल और सुन्‍दर थी।</verse>
				<verse number="18">याकूब राहेल से प्रेम करता था। वह बोला, ‘मैं आपकी छोटी पुत्री राहेल के लिए सात वर्ष तक आपकी सेवा करूँगा।’</verse>
				<verse number="19">लाबान ने कहा, ‘मैं राहेल को पराए पुरुष को दूँ, इससे तो अच्‍छा है कि मैं उसे तुम्‍हीं को सौंप दूँ। तुम मेरे साथ रहो।’</verse>
				<verse number="20">इस प्रकार याकूब ने राहेल के लिए सात वर्ष तक सेवा की। राहेल के प्रति अपने प्रेम के कारण वे सात वर्ष उसे कुछ ही दिन जैसे प्रतीत हुए।</verse>
				<verse number="21">याकूब ने लाबान से कहा, ‘मेरी पत्‍नी मुझे दीजिए कि मैं उसके पास जाऊं; क्‍योंकि मेरा सेवाकाल समाप्‍त हो गया है।’</verse>
				<verse number="22">लाबान ने उस स्‍थान के लोगों को एकत्र कर एक बड़ा भोज तैयार किया।</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु सन्‍ध्‍या समय वह अपनी पुत्री लिआ को लेकर याकूब के पास आया। याकूब ने उसके साथ रात व्‍यतीत की।</verse>
				<verse number="24">(लाबान ने अपनी पुत्री लिआ को अपनी सेविका जिल्‍पा भेंट की कि वह उसकी सेवा करे।)</verse>
				<verse number="25">सबेरे याकूब को मालूम हुआ कि वह लिआ है। उसने लाबान से कहा, ‘यह आपने मेरे साथ कैसा व्‍यवहार किया? क्‍या मैंने राहेल के लिए आपकी सेवा नहीं की थी? आपने मुझे धोखा क्‍यों दिया?’</verse>
				<verse number="26">लाबान ने कहा, ‘हमारे देश में ऐसी प्रथा नहीं है कि हम बड़ी पुत्री के पहले छोटी पुत्री को विवाह में दें।</verse>
				<verse number="27">इसका सप्‍ताह तो पूरा करो। उसके बाद हम यह दूसरी कन्‍या भी तुम्‍हें उस सेवा के बदले में देंगे जो तुम मेरे साथ सात वर्ष तक करोगे।’</verse>
				<verse number="28">याकूब ने ऐसा ही किया। उसने सप्‍ताह पूरा किया। इसके पश्‍चात् लाबान ने अपनी पुत्री राहेल का विवाह उससे कर दिया।</verse>
				<verse number="29">(लाबान ने अपनी पुत्री राहेल को अपनी सेविका बिल्‍हा भेंट की कि वह उसकी सेवा करे।)</verse>
				<verse number="30">याकूब राहेल के पास भी गया। पर उसने लिआ से अधिक राहेल से प्रेम किया। उसने सात वर्ष और लाबान की सेवा की।</verse>
				<verse number="31">जब प्रभु ने देखा कि लिआ से घृणा की जाती है, तब उसने उसे पुत्रवती बनाया। पर राहेल निस्‍सन्‍तान रही।</verse>
				<verse number="32">लिआ गर्भवती हुई। उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। उसने उसका नाम ‘रूबेन’ रखा; क्‍योंकि वह कहती थी, ‘प्रभु ने मेरी पीड़ा पर दृष्‍टि की है। अब निश्‍चय ही मेरा पति मुझसे प्रेम करेगा।’</verse>
				<verse number="33">वह पुन: गर्भवती हुई। उसने एक और पुत्र को जन्‍म दिया। वह बोली, ‘प्रभु ने सुना कि मुझसे घृणा की गई है। अतएव उसने मुझे यह पुत्र भी प्रदान किया है।’ उसने उसका नाम ‘शिमोन’ रखा।</verse>
				<verse number="34">तत्‍पश्‍चात् वह फिर गर्भवती हुई, और उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। उसने कहा, ‘अब मेरा पति मुझे मिल जाएगा; क्‍योंकि मैंने उससे तीन पुत्रों को जन्‍म दिया है।’ इसलिए उसका नाम ‘लेवी’ रखा गया।</verse>
				<verse number="35">वह फिर गर्भवती हुई। उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। वह बोली, ‘इस बार मैं प्रभु की स्‍तुति करूँगी।’ अतएव उसने उसका नाम, ‘यहूदा’ रखा। तब उसको सन्‍तान होना बन्‍द हो गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">जब राहेल ने देखा कि उससे याकूब के लिए सन्‍तान उत्‍पन्न नहीं हुई, तब वह अपनी बहिन से ईष्‍र्या करने लगी। उसने याकूब से कहा, ‘मुझे सन्‍तान दो, अन्‍यथा मैं मर जाऊंगी।’</verse>
				<verse number="2">राहेल के प्रति याकूब का क्रोध भड़क उठा। वह बोला, ‘क्‍या मैं परमेश्‍वर के स्‍थान पर हूँ, जिसने तुझे गर्भवती होने से वंचित किया है?’</verse>
				<verse number="3">राहेल ने कहा, ‘देखो, मेरी सेविका बिल्‍हा है। तुम उससे सहवास करो, जिससे वह मेरे घुटनों पर सन्‍तान को जन्‍म दे। शायद उसके माध्‍यम से मुझे सन्‍तान प्राप्‍त हो।’</verse>
				<verse number="4">अत: उसने अपनी सेविका याकूब को दी कि वह उसकी स्‍त्री बने। याकूब ने उसके साथ सहवास किया।</verse>
				<verse number="5">बिल्‍हा गर्भवती हुई, और उसने याकूब से एक पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="6">राहेल बोली, ‘परमेश्‍वर ने मेरे पक्ष में न्‍याय किया। उसने मेरी पुकार सुनी और मुझे एक पुत्र प्रदान किया।’ इसलिए उसने उसका नाम ‘दान’ रखा।</verse>
				<verse number="7">राहेल की सेविका बिल्‍हा पुन: गर्भवती हुई। उसने याकूब से दूसरे पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="8">राहेल ने कहा, ‘मैंने अपनी बहिन के साथ कड़ा संघर्ष कर द्वन्‍द्वयुद्ध में विजय प्राप्‍त की है।’ अत: उसका नाम ‘नफ्‍ताली’ रखा।</verse>
				<verse number="9">जब लिआ ने देखा कि उसके सन्‍तान होना बन्‍द हो गया है, तब उसने अपनी सेविका जिल्‍पा याकूब को दी कि वह उसकी स्‍त्री बने।</verse>
				<verse number="10">लिआ की सेविका जिल्‍पा ने याकूब से एक पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="11">लिआ बोली, ‘अहो भाग्‍य!’ अतएव उसने उसका नाम ‘गाद’ रखा।</verse>
				<verse number="12">लिआ की सेविका जिल्‍पा ने याकूब से दूसरे पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="13">लिआ ने कहा, ‘मैं कितनी धन्‍य हूँ! स्‍त्रियाँ मुझे धन्‍य-धन्‍य कहेंगी।’ इसलिए उसने उसका नाम ‘आशेर’ रखा।</verse>
				<verse number="14">गेहूँ की कटाई के दिनों में रूबेन बाहर गया। उसे मैदान में दूदा फल मिले। वह उनको अपनी माँ लिआ के पास लाया। राहेल ने लिआ से कहा, ‘कृपया मुझे अपने पुत्र के दूदाफलों में से कुछ फल दो।’</verse>
				<verse number="15">लिआ ने उससे कहा, ‘क्‍या यह कोई साधारण बात है कि तूने मेरे पति को मुझसे छीन लिया? अब क्‍या तू मेरे पुत्र के दूदाफल भी छीन लेगी?’ राहेल बोली, ‘तुम्‍हारे पुत्र के दूदाफलों के बदले में याकूब आज रात तुम्‍हारे साथ सो सकते हैं।’</verse>
				<verse number="16">जब सन्‍ध्‍या समय याकूब खेत से आया तब लिआ उससे भेंट करने को बाहर निकली। लिआ ने कहा, ‘तुम्‍हें मेरे पास आज रात आना ही होगा; क्‍योंकि मैंने तुम्‍हें अपने पुत्र के दूदाफलों के बदले में किराए पर लिया है।’ याकूब उस रात लिआ के साथ सोया।</verse>
				<verse number="17">तब परमेश्‍वर ने लिआ की प्रार्थना सुनी। वह गर्भवती हुई और उसने याकूब से पांचवें पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="18">लिआ ने कहा, ‘परमेश्‍वर ने मुझे मेरी मजदूरी दी है; क्‍योंकि मैंने अपनी सेविका अपने पति को दी थी।’ अतएव उसने उसका नाम ‘इस्‍साकार’ रखा।</verse>
				<verse number="19">लिआ पुन: गर्भवती हुई। उसने याकूब से छठे पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="20">लिआ बोली, ‘परमेश्‍वर ने मुझे एक उत्तम वरदान से सम्‍पन्न किया है। अब मेरा पति मेरे साथ रहेगा; क्‍योंकि मैंने उसके लिए छ: पुत्रों को जन्‍म दिया है।’ अत: लिआ ने उसका नाम ‘जबूलून’ रखा।</verse>
				<verse number="21">इसके पश्‍चात् उसने एक पुत्री को जन्‍म दिया, और उसका नाम दीना रखा।</verse>
				<verse number="22">परमेश्‍वर ने राहेल को स्‍मरण किया। उसने उसकी प्रार्थना सुनी, और उसके गर्भाशय को खोला।</verse>
				<verse number="23">वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। वह बोली, ‘परमेश्‍वर ने मेरी निन्‍दा दूर कर दी।’</verse>
				<verse number="24">उसने यह कहते हुए उसका नाम ‘यूसुफ’ रखा कि प्रभु उसे एक और पुत्र प्रदान करे।</verse>
				<verse number="25">जब राहेल ने युसूफ को जन्‍म दिया तब याकूब लाबान से बोला, ‘मुझे विदा कीजिए कि मैं अपने घर, अपने देश जाऊं।</verse>
				<verse number="26">मुझे मेरी पत्‍नियाँ, मेरी सन्‍तान दीजिए जिनके लिए मैंने आपकी सेवा की है। मुझे जाने दीजिए, क्‍योंकि जो सेवा मैंने आपकी की है, उसे आप जानते हैं।’</verse>
				<verse number="27">लाबान ने उससे कहा, ‘यदि तुम मेरा आदर-सम्‍मान करते हो तो मुझे यह कहने दो। मुझे अनुभव से ज्ञात हुआ कि प्रभु ने तुम्‍हारे कारण मुझे आशिष दी है।</verse>
				<verse number="28">अपनी मजदूरी बताओ, मैं उसे अवश्‍य दूँगा।’</verse>
				<verse number="29">याकूब ने उससे कहा, ‘जो सेवा मैंने आपकी की है, और जिस प्रकार आपके पशु मेरे साथ रहे हैं, उनके विषय में आप स्‍वयं जानते हैं।</verse>
				<verse number="30">मेरे यहाँ आने के पहले आपके पास थोड़ी सम्‍पत्ति थी, पर अब वह कितनी बढ़ गई! जहाँ-जहाँ मेरे पैर पड़े, प्रभु ने आपको आशिष दी। परन्‍तु मैं अपनी घर-गृहस्‍थी के लिए कब कार्य करूँगा?’</verse>
				<verse number="31">लाबान ने कहा, ‘मैं क्‍या दूँ?’ याकूब ने उत्तर दिया, ‘आप मुझे कुछ मत दीजिए। यदि आप मेरा एक कार्य करें तो मैं आपकी भेड़-बकरियों को चराऊंगा, और उनकी देख-भाल करूँगा:</verse>
				<verse number="32">मुझे आज अपनी सब भेड़-बकरियों के बीच में जाने दीजिए। मैं प्रत्‍येक चित्ती तथा चितकबरी भेड़ और काले मेमने को एवं बकरियों में से सब चित्ती तथा चितकबरी बकरियों को अलग करूँगा। ये ही मेरी मजदूरी होंगी।</verse>
				<verse number="33">जब आप मेरी मजदूरी में प्राप्‍त भेड़-बकरियों का निरीक्षण करने आएँगे, तब उस दिन मेरी सच्‍चाई ही मेरे बदले आपको उत्तर देगी। रेवड़ की ऐसी बकरी, जो चित्ती और चितकबरी न होगी, और ऐसा मेमना जो काला न होगा, यदि मेरे पास पाए जाएँगे तो वे चोरी के कहलाएँगे।’</verse>
				<verse number="34">लाबान ने कहा, ‘ठीक है। जैसा तुमने कहा है, वैसा ही करो।’</verse>
				<verse number="35">पर उसी दिन लाबान ने सब धारीदार और चितकबरे बकरों, सब चित्ती और चितकबरी बकरियों को, जिन पर सफेद धब्‍बे थे, और समस्‍त काले मेमनों को अलग करके अपने पुत्रों के हाथ सौंप दिया।</verse>
				<verse number="36">उसके बाद वह इस रेवड़ को लेकर याकूब से दूर तीन दिन के मार्ग की दूरी पर चला गया। याकूब लाबान की भेड़- बकरियों को चराने लगा।</verse>
				<verse number="37">याकूब ने चनार, बादाम और अमोन के वृक्षों की हरी छड़ियाँ लीं। उसने उनके कहीं-कहीं छिलके छील डाले जिससे उनके भीतर की सफेदी दिखाई दे सके।</verse>
				<verse number="38">उसने छीली हुई छड़ियाँ भेड़-बकरियों के सम्‍मुख नालियों में, अर्थात् नांदों में, जहाँ वे पानी पीने आती थीं, खड़ी कर दीं। जब वे पानी के लिए आईं, तब गाभिन हो गईं।</verse>
				<verse number="39">भेड़-बकरियाँ छड़ियों के सम्‍मुख गाभिन हुई थीं, इसलिए उन्‍होंने धारीदार, चित्तीवाले और चितकबरे बच्‍चों को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="40">याकूब ने मेमनों को अलग किया, और अपने रेवड़ के मुँह को लाबान के धारीदार और काले पशुओं की ओर किया। उसने अपने झुण्‍ड को अलग रखा। उसने लाबान के रेवड़ में उन्‍हें मिलने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="41">जब सबल भेड़-बकरियाँ गाभिन होतीं, याकूब उनकी आँखों के सामने नांदों में छड़ियाँ रख देता जिससे वे उन्‍हें देखकर गाभिन हों।</verse>
				<verse number="42">किन्‍तु वह रेवड़ की दुर्बल भेड़-बकरियों के सम्‍मुख छड़ियाँ नहीं रखता था। अतएव लाबान को दुर्बल भेड़-बकरियाँ प्राप्‍त हुईं, परन्‍तु याकूब को सबल।</verse>
				<verse number="43">इस प्रकार याकूब अत्‍यन्‍त समृद्ध हो गया। उसके पास अनेक भेड़-बकरियाँ, सेवक-सेविकाएँ, ऊंट और गधे हो गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">याकूब ने सुना कि लाबान के पुत्र उसके विषय में ये बातें कह रहे हैं, ‘याकूब ने हमारे पिता का सब कुछ छीन लिया है। हमारे पिता के धन से ही उसने यह सब धन-सम्‍पत्ति अर्जित की है।’</verse>
				<verse number="2">याकूब ने लाबान के मुख को देखकर ताड़ लिया कि वह उसके प्रति पहले जैसा कृपालु नहीं रहा।</verse>
				<verse number="3">तब प्रभु ने याकूब से कहा, ’अपनी पितृ-भूमि, अपने जन्‍म स्‍थान को लौट जा। मैं तेरे साथ रहूँगा।’</verse>
				<verse number="4">अतएव याकूब ने सेवक भेजकर राहेल और लिआ को उस मैदान में बुलवाया, जहाँ उसका रेवड़ था।</verse>
				<verse number="5">याकूब ने उनसे कहा, ‘मैं तुम्‍हारे पिता के मुख को देखकर अनुभव करता हूँ कि वह मेरे प्रति पहले जैसे कृपालु नहीं रहे। पर मेरे पिता का परमेश्‍वर मेरे साथ है।</verse>
				<verse number="6">तुम तो जानती हो कि मैंने अपनी पूरी शक्‍ति से तुम्‍हारे पिता की सेवा की है।</verse>
				<verse number="7">तो भी उन्‍होंने मुझे धोखा दिया, और दस बार मेरी मजदूरी बदली। परन्‍तु परमेश्‍वर ने उनको मेरा अनिष्‍ट नहीं करने दिया।</verse>
				<verse number="8">जब उन्‍होंने कहा, “चित्तीवाले बच्‍चे तुम्‍हारी मजदूरी होंगे”, तब सब भेड़-बकरियों ने चित्तीवाले बच्‍चों को ही जन्‍म दिया। जब उन्‍होंने कहा, “धारीदार बच्‍चे तुम्‍हारी मजदूरी होंगे,” तब भी सब भेड़-बकरियों ने धारीदार बच्‍चों को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="9">इस प्रकार परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे पिता के पशु लेकर मुझे प्रदान किए।</verse>
				<verse number="10">बकरियों की समागम ऋतु में मैंने आँखें ऊपर उठाईं और स्‍वप्‍न में देखा, बकरियों पर चढने वाले बकरे धारीदार, चित्ते और धब्‍बेवाले हैं।</verse>
				<verse number="11">तब परमेश्‍वर के दूत ने स्‍वप्‍न में मुझसे कहा, “याकूब!” मैंने उत्तर दिया, “क्‍या आज्ञा है?”</verse>
				<verse number="12">उसने आदेश दिया, “अपनी आँखें ऊपर उठाकर देख कि बकरियों पर चढ़नेवाले सब बकरे धारीदार चित्ते और धब्‍बेवाले हैं। लाबान तेरे साथ जो कुछ कर रहा है, वह मैंने देखा है।</verse>
				<verse number="13">मैं उसी बेत-एल स्‍थान का परमेश्‍वर हूँ, जहाँ तूने स्‍तम्‍भ को तेल से अभिसिंचित किया था, जहाँ तूने मेरी मन्नत मानी थी। अब उठ! इस देश से बाहर निकल और अपनी जन्‍मभूमि को लौट जा।”</verse>
				<verse number="14">राहेल और लिआ ने कहा, ‘क्‍या हमारे पिता के घर में हमारा हिस्‍सा, हमारी पैतृक सम्‍पत्ति शेष है?</verse>
				<verse number="15">क्‍या पिता ने हमें पराया नहीं समझा? हमें बेच दिया, और हमारे मूल्‍य के रूप में जो कुछ प्राप्‍त हुआ उसे स्‍वयं खा गए।</verse>
				<verse number="16">इसलिए जो सम्‍पत्ति परमेश्‍वर ने हमारे पिता से मुक्‍त की है, वह हमारी तथा हमारे पुत्रों की है। अब जो कुछ परमेश्‍वर ने आपसे कहा है, वही कीजिए।’</verse>
				<verse number="17">याकूब ने अपने बच्‍चों और पत्‍नियों को ऊंटों पर बैठाया।</verse>
				<verse number="18">उसने अपने सब पशुओं को, अपने समस्‍त पशुधन को जिसे उसने अर्जित किया था, जो पशु पद्दन-अराम क्षेत्र में उसके पास थे, उन्‍हें कनान देश में अपने पिता इसहाक के पास ले जाने के लिए हांका।</verse>
				<verse number="19">लाबान अपनी भेड़ों का ऊन काटने गया था। राहेल ने अपने पिता के गृहदेवताओं की मूर्तियाँ चुरा लीं।</verse>
				<verse number="20">इस प्रकार याकूब ने चतुराई से अराम वंशीय लाबान को पराजित किया। उसने लाबान पर प्रकट नहीं किया कि वह भागनेवाला है।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु वह अपना सब कुछ लेकर भाग गया। उसने फरात नदी पार की और वह गिलआद के पहाड़ी प्रदेश की ओर चल पड़ा।</verse>
				<verse number="22">जब तीसरे दिन लाबान को बताया गया कि याकूब भाग गया</verse>
				<verse number="23">तब उसने अपने साथ कुटुम्‍बियों को लेकर याकूब का सात दिन तक पीछा किया और गिलआद के पहाड़ी प्रदेश में उसके पीछे-पीछे चला।</verse>
				<verse number="24">परमेश्‍वर रात में अराम वंशीय लाबान के पास स्‍वप्‍न में आया, और उससे कहा, ‘सावधान! तू याकूब से भला-बुरा कुछ मत कहना।’</verse>
				<verse number="25">लाबान ने याकूब को पकड़ लिया। याकूब ने अपना तम्‍बू पहाड़ पर गाड़ा था। लाबान ने भी अपने कुटुम्‍बियों के साथ गिलआद के पहाड़ी प्रदेश में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="26">वह याकूब से बोला, ‘यह तुमने क्‍या किया? तुमने मुझे धोखा दिया? तुम मेरी पुत्रियों को ऐसे हांक कर ले आए मानो वे तलवार के बल पर बनाए गए बंदी हों।</verse>
				<verse number="27">क्‍यों तुम चुपके से भाग आए? तुमने मुझे धोखा क्‍यों दिया? तुमने मुझे क्‍यों नहीं बताया? मैं तुम्‍हें गीत गाते, मृदंग और सितार बजाते आनन्‍द से विदा करता।</verse>
				<verse number="28">तुमने मुझे अपने पुत्र-पुत्रियों को विदाई का चुम्‍बन तक देने नहीं दिया। तुमने मूर्खतापूर्ण कार्य किया है।</verse>
				<verse number="29">तुम लोगों का अनिष्‍ट करने की शक्‍ति मेरे हाथ में है। किन्‍तु तुम्‍हारे पिता के परमेश्‍वर ने पिछली रात में मुझसे कहा, “सावधान! तू याकूब से भला-बुरा कुछ मत कहना।”</verse>
				<verse number="30">सम्‍भव है कि तुम अपने पिता के घर पहुँचने की प्रबल इच्‍छा के कारण भाग आए, किन्‍तु तुम मेरे गृह-देवताओं की मूर्तियाँ क्‍यों चुरा लाए?”</verse>
				<verse number="31">याकूब ने लाबान को उत्तर दिया, ‘मैं डर गया था। मैं सोचता था कि कहीं आप अपनी पुत्रियाँ मुझ से बलपूर्वक छीन न लें।</verse>
				<verse number="32">जिस किसी के पास आपके गृह-देवताओं की मूर्तियाँ मिलेंगी, वह जीवित नहीं रहेगा। आप मेरे और अपने कुटुम्‍बियों के सामने बतलाइए कि मेरे पास आपकी कौन-सी वस्‍तु है? तब आप उसे ले लें।’ याकूब नहीं जानता था कि राहेल ने गृह-देवताओं की मूर्तियाँ चुराई हैं।</verse>
				<verse number="33">अत: लाबान, याकूब के तम्‍बू में गया। उसके बाद वह लिआ के तम्‍बू में गया, और फिर वह दोनों सेविकाओं के तम्‍बुओं में गया; पर उसे मूर्तियाँ नहीं मिलीं। तत्‍पश्‍चात् वह लिआ के तम्‍बू से बाहर निकला और राहेल के तम्‍बू में आया।</verse>
				<verse number="34">राहेल गृह-देवताओं की मूर्तियाँ ऊंट की काठी में छिपा कर स्‍वयं उन पर बैठ गई थी। लाबान ने पूरे तम्‍बू में ढूँढ़ा पर वे उसे नहीं मिलीं।</verse>
				<verse number="35">राहेल अपने पिता से बोली, ‘पिता जी, क्रोध न करें। मैं आपके सम्‍मुख खड़े होने में असमर्थ हूँ। मुझे मासिक धर्म हो रहा है।’ इस प्रकार लाबान ने ढूँढ़ा; पर उसे गृह-देवताओं की मूर्तियाँ नहीं मिलीं।</verse>
				<verse number="36">अब याकूब का क्रोध भड़क उठा। उसने लाबान को झिड़का। उसने लाबान से कहा, ‘मेरा अपराध क्‍या है? मेरा पाप क्‍या है कि आपने उत्तेजित होकर मेरा पीछा किया?</verse>
				<verse number="37">यद्यपि आपने मेरे सब सामान की तलाशी ली, पर आपको मेरे घर की सामग्री में क्‍या मिला? उसे मेरे कुटुम्‍बी तथा अपने कुटुम्‍बी जनों के सामने रखिए जिससे वे हम दोनों का न्‍याय करें।</verse>
				<verse number="38">मैं बीस वर्ष तक आपके साथ रहा। इस अवधि में आपकी किसी भेड़ अथवा बकरी का गर्भपात तक नहीं हुआ। मैंने आपके रेवड़ के मेढ़ों का मांस तक नहीं खाया।</verse>
				<verse number="39">जिस पशु को जंगली जानवर मार डालते थे, उसे मैं आपके पास नहीं लाता था और मैं स्‍वयं उस हानि की पूर्ति करता था। पशु की चोरी चाहे रात को हो, अथवा दिन को, आप मुझसे ही उसकी क्षति-पूर्ति करवाते थे।</verse>
				<verse number="40">मेरी ऐसी दशा थी: दिन की धूप और रात की ठण्‍ड से मैं मारा जाता था। मेरी नींद मेरी आँखों से भाग जाती थी।</verse>
				<verse number="41">मैं बीस वर्ष तक आपके घर में रहा। मैंने आपकी दो पुत्रियों के लिए चौदह वर्ष तक, और आपकी भेड़-बकरियों के लिए छ: वर्ष तक आपकी सेवा की। आपने दस बार मेरी मजदूरी बदली।</verse>
				<verse number="42">यदि मेरे पिता का परमेश्‍वर, अब्राहम का परमेश्‍वर, और इसहाक का “भयावह परमेश्‍वर” मेरे पक्ष में न होता तो आप निश्‍चय ही मुझे खाली हाथ विदा कर देते। परमेश्‍वर ने मेरी पीड़ा और मेरे हाथों के परिश्रम को देखा, और पिछली रात आपको डाँटा।’</verse>
				<verse number="43">लाबान ने याकूब को उत्तर दिया, ‘ये पुत्रियाँ मेरी ही पुत्रियाँ हैं। ये बच्‍चे मेरे ही बच्‍चे हैं। ये भेड़-बकरियाँ भी मेरी भेड़-बकरियाँ हैं। जो कुछ तुम देख रहे हो, वह सब मेरा ही है। परन्‍तु आज मैं इन पुत्रियों और इनसे उत्‍पन्न बच्‍चों के साथ क्‍या कर सकता हूँ?</verse>
				<verse number="44">अब, आओ, मैं और तुम सन्‍धि करें और यह सन्‍धि मेरे और तुम्‍हारे मध्‍य साक्षी बने।’</verse>
				<verse number="45">तब याकूब ने एक पत्‍थर लेकर उसे स्‍तम्‍भ के रूप में खड़ा किया।</verse>
				<verse number="46">उसने अपने कुटुम्‍बियों से कहा, ‘पत्‍थर के टुकड़े एकत्र करो।’ उन्‍होंने पत्‍थरों को एकत्र करके एक ढेर बनाया, और वहाँ उस पर बैठकर भोजन किया।</verse>
				<verse number="47">लाबान ने उस ढेर का नाम ‘यगर-साहदूता’ रखा। पर याकूब ने उसको ‘गलएद’ कहा।</verse>
				<verse number="48">लाबान ने कहा, ‘आज से यह ढेर मेरे और तुम्‍हारे मध्‍य एक साक्षी है।’ अतएव उसने उस ढेर का नाम ‘गलएद’ और उस स्‍तम्‍भ का नाम ‘मिसपा’ रखा</verse>
				<verse number="49">क्‍योंकि वह कहता था, ‘जब हम एक दुसरे से अलग होंगे तब प्रभु मेरा और तुम्‍हारा निरीक्षण करता रहेगा।</verse>
				<verse number="50">यदि तुम मेरी पुत्रियों के अतिरिक्‍त अन्‍य स्‍त्रियों से विवाह करोगे तो देखो, यद्यपि कोई मनुष्‍य हमारे साथ नहीं रहेगा, तथापि मेरे और तुम्‍हारे मध्‍य परमेश्‍वर साक्षी रहेगा।’</verse>
				<verse number="51">लाबान ने याकूब से कहा, ‘इस ढेर तथा इस स्‍तम्‍भ को देखो, जिन्‍हें मैंने अपने और तुम्‍हारे मध्‍य खड़ा किया है।</verse>
				<verse number="52">यह ढेर साक्षी है। यह स्‍तम्‍भ साक्षी है कि अनिष्‍ट करने के अभिप्राय से न मैं इस ढेर को पार कर तुम्‍हारे पास आऊंगा और न तुम इस ढेर एवं स्‍तम्‍भ को पार कर मेरे पास आओगे।</verse>
				<verse number="53">अब्राहम का परमेश्‍वर, नाहोर का परमेश्‍वर, अर्थात् प्रत्‍येक के पूर्वज का परमेश्‍वर हम दोनों का न्‍याय करेगा।’ याकूब ने अपने पिता इसहाक के “भयावह परमेश्‍वर” की शपथ ली।</verse>
				<verse number="54">उसने पहाड़ पर बलि चढ़ाई और रोटी खाने के लिए अपने कुटुम्‍बियों को बुलाया। उन्‍होंने रोटी खाई और पहाड़ पर रात व्‍यतीत की।</verse>
				<verse number="55">लाबान सबेरे उठा। उसने अपनी पुत्रियों, एवं उनके बच्‍चों का चुम्‍बन लिया और उन्‍हें आशीर्वाद दिया। उसके बाद वह चला गया। वह अपने स्‍थान को लौट गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="32">
				<verse number="1">तत्‍पश्‍चात् याकूब भी अपने मार्ग पर चला गया। किन्‍तु मार्ग में उसे परमेश्‍वर के दूत मिले।</verse>
				<verse number="2">जब याकूब ने उन्‍हें देखा तब वह बोला, ‘यह तो परमेश्‍वर की सेना है।’ अतएव उसने उस स्‍थान का नाम ‘महनईम’ रखा।</verse>
				<verse number="3">याकूब ने घर पहुँचने के पूर्व अपने भाई एसाव के पास एदोम के मैदान अर्थात् सेईर देश में अपने दूत भेजे।</verse>
				<verse number="4">उसने दूतों को आदेश दिया, ‘मेरे स्‍वामी एसाव से कहना, “आपका सेवक याकूब यों कहता है, मैं प्रवासी होकर लाबान के साथ रहा और अब तक उन्‍हीं के पास था।</verse>
				<verse number="5">मेरे पास गाय-बैल, गधे, भेड़-बकरियां और सेवक-सेविकाएं हैं। मैंने अपने स्‍वामी को बताने के लिए यह सन्‍देश भेजा है जिससे मैं आपकी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त करूं।” ’</verse>
				<verse number="6">दूत याकूब के पास लौट आए। अन्‍होंने कहा, ‘हम आपके भाई एसाव के पास गए थे। वह आपसे भेंट करने आ रहे हैं। उनके साथ चार सौ पुरुष हैं।</verse>
				<verse number="7">याकूब बहुत डर गया। वह संकट में पड़ गया। उसने अपने साथ के लोगों को, भेड़-बकरियों को, गाय-बैलों और ऊंटों को विभक्‍त कर दो दल बनाए।</verse>
				<verse number="8">उसने सोचा, ‘यदि एसाव आकर एक दल को नष्‍ट करेगा तो दूसरा दल भागकर बच जाएगा।’</verse>
				<verse number="9">याकूब ने परमेश्‍वर से प्रार्थना की, ‘मेरे दादा अब्राहम के परमेश्‍वर, मेरे पिता इसहाक के परमेश्‍वर! हे प्रभु, तूने मुझसे कहा था, “अपने देश, अपने जन्‍म-स्‍थान को लौट जा। मैं तेरे साथ भलाई करूंगा।”</verse>
				<verse number="10">जो करुणा और सच्‍चाई तूने अपने सेवक पर की है, उसके लिए मैं सर्वथा अयोग्‍य हूं। जब मैंने यह यर्दन नदी पार की थी तब सम्‍पत्ति के नाम पर मेरे पास मात्र एक लाठी थी; किन्‍तु अब मैं इतना समृद्ध हूँ कि मैं दो दलों में विभक्‍त हो लौट रहा हूँ।</verse>
				<verse number="11">कृपया मुझे मेरे भाई एसाव के हाथ से मुक्‍त कर। मैं उससे डरता हूँ। ऐसा न हो कि वह आकर हम सब को, बच्‍चों समेत माताओं को मार डाले।</verse>
				<verse number="12">तूने कहा था, “मैं तेरे साथ भलाई करूँगा, और तेरे वंश को समुद्र के रेतकणों के सदृश असंख्‍य बनाऊंगा, जिनका अधिकता के कारण गिनना असम्‍भव होता है।” ’</verse>
				<verse number="13">याकूब ने वह रात वहीं व्‍यतीत की। उसने अपने भाई एसाव को भेंट में देने के लिए अपनी समस्‍त सम्‍पत्ति में से ये पशु चुने:</verse>
				<verse number="14">दो सौ बकरियाँ, बीस बकरे, दो सौ भेड़ें, बीस मेढ़े,</verse>
				<verse number="15">अपने-अपने बच्‍चों समेत तीस दुधारू ऊंटनियां, चालीस गायें, दस बैल, बीस गदहियां और दस गधे।</verse>
				<verse number="16">याकूब ने इनके अलग-अलग झुण्‍ड बनाकर उनको अपने सेवकों के हाथ में सौंप दिया और उनसे कहा, ‘तुम लोग मुझसे पहले प्रस्‍थान करो। झुण्‍डों के बीच में पर्याप्‍त दूरी रखना।’</verse>
				<verse number="17">तत्‍पश्‍चात् उसने आगे वाले झुण्‍ड के रखवाले को आदेश दिया, ‘जब तुम्हें मेरे भाई एसाव मिलें और वह तुमसे पूछें, “तुम किसके सेवक हो? तुम कहां जा रहे हो? यह तुम्‍हारे सामने किसके पशु हैं?”</verse>
				<verse number="18">तब तुम कहना, “यह आपके सेवक याकूब के पशु हैं। उन्‍होंने अपने स्‍वामी एसाव को भेंट के रूप में इनको भेजा है। आपके सेवक याकूब भी हमारे पीछे आ रहे हैं।”</verse>
				<verse number="19">इसी प्रकार उसने दूसरे, तीसरे तथा उन सब रखवालों को, जो झुण्‍ड के पीछे-पीछे चल रहे थे, आदेश दिया, ‘जब तुम एसाव से मिलो तब ये ही बातें उनसे कहना।</verse>
				<verse number="20">यह भी कहना, “आपके सेवक याकूब हमारे पीछे आ रहे हैं।” वह सोचता था, ‘सम्‍भवत: मैं अपने आगे जाने वाली भेंट के माध्‍यम से एसाव का क्रोध शान्‍त कर सकूँ। इसके पश्‍चात् मैं उनका दर्शन करूँगा। कदाचित् वह मुझे स्‍वीकार करें।’</verse>
				<verse number="21">अत: उसने भेंट अपने पहले ही भेज दी और वह स्‍वयं उस रात पड़ाव पर रह गया।</verse>
				<verse number="22">याकूब उसी रात उठा। उसने अपनी दोनों पत्‍नियों और दोनों सेविकाओं एवं ग्‍यारह पुत्रों को लेकर यब्‍बोक नदी का घाट पार किया।</verse>
				<verse number="23">उसने उन्‍हें नदी के पार भेज दिया। जो कुछ उसके पास था, उसे उसने नदी के पार भेज दिया।</verse>
				<verse number="24">याकूब अकेला रह गया। एक मनुष्‍य आया और वह उससे प्रात:काल तक लड़ता रहा।</verse>
				<verse number="25">जब उस मनुष्‍य ने देखा कि वह याकूब को पराजित नहीं कर सकता, तब उसने याकूब की जांघ के जोड़ को स्‍पर्श किया। अत: उससे लड़ते-लड़ते याकूब की जांघ का जोड़ उखड़ गया।</verse>
				<verse number="26">उस मनुष्‍य ने कहा, ‘मुझे जाने दे। सबेरा हो रहा है।’ याकूब बोला, ‘जब तक तू मुझे आशीर्वाद नहीं देगा, मैं तुझे नहीं जाने दूँगा।’</verse>
				<verse number="27">उसने पूछा, ‘तेरा नाम क्‍या है?’ याकूब ने उत्तर दिया, ‘याकूब।’</verse>
				<verse number="28">तब वह बोला, ‘अब तेरा नाम याकूब न होगा, वरन् “इस्राएल” होगा; क्‍योंकि तूने परमेश्‍वर और मनुष्‍य से लड़कर विजय प्राप्‍त की है।’</verse>
				<verse number="29">याकूब ने पूछा, ‘कृपया, मुझे अपना नाम बता।’ उसने कहा, ‘तूने मेरा नाम क्‍यों पूछा?’ तत्‍पश्‍चात् उसने याकूब को आशीर्वाद दिया।</verse>
				<verse number="30">याकूब ने उस स्‍थान का नाम ‘पनीएल’ रखा; क्‍योंकि उसने कहा, ‘मैंने परमेश्‍वर को साक्षात् देखा फिर भी मैं जीवित रहा!’</verse>
				<verse number="31">जब याकूब ने पनीएल से प्रस्‍थान किया तब वह अपनी जांघ के कारण लंगड़ा रहा था और सूर्य उस पर चमकने लगा था।</verse>
				<verse number="32">इस्राएली जाति के लोग आज तक पशु के कूल्‍हे की नस को, जो जांघ के जोड़ों पर होती है, नहीं खाते; क्‍योंकि उस मनुष्‍य ने याकूब की जांघ में कूल्‍हे की नस को स्‍पर्श किया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="33">
				<verse number="1">याकूब ने अपनी आँखें ऊपर उठाईं तो देखा एसाव आ रहा है, और उसके साथ चार सौ पुरुष हैं। उसने लिआ, राहेल और दोनों सेविकाओं को उनके बच्‍चे सौंप दिए।</verse>
				<verse number="2">उसने सबसे आगे दोनों सेविकाओं और उनके बच्‍चों को, उनके पीछे लिआ को उसके बच्‍चों के साथ, तथा सबसे पीछे राहेल और यूसुफ को खड़ा किया।</verse>
				<verse number="3">याकूब उनके आगे-आगे गया। जब तक वह अपने भाई के पास नहीं पहुँच गया, तब तक वह भूमि पर झुककर सात बार उसका अभिवादन करता रहा।</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु एसाव उससे भेंट करने को दौड़ा। उसने याकूब को बाहों में भर लिया। उसे गले लगाया। उसका चुम्‍बन किया। वे दोनों रोने लगे।</verse>
				<verse number="5">जब एसाव ने आँखें ऊपर कीं, और स्‍त्रियों और बच्‍चों को देखा तब याकूब से पूछा, ‘ये तुम्‍हारे साथ कौन हैं?’ याकूब बोला, ‘परमेश्‍वर ने मुझ पर कृपा की और उसने मुझ को ये बच्‍चे प्रदान किए हैं। ये आपके सेवक के बच्‍चे हैं।’</verse>
				<verse number="6">दोनों सेविकाएँ और उनके बच्‍चे निकट आए। उन्‍होंने झुककर एसाव का अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="7">इसी प्रकार लिआ और उसके बच्‍चे निकट आए। उन्‍होंने झुककर एसाव का अभिवादन किया। अन्‍त में राहेल और यूसुफ निकट आए। उन्‍होंने एसाव का झुककर अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="8">एसाव ने पूछा, ‘जो पशुओं के झुण्‍ड मुझे मार्ग में मिले, उनसे तुम्‍हारा क्‍या अभिप्राय है?’ याकूब ने उत्तर दिया, ‘स्‍वामी की कृपादृष्‍टि प्राप्‍त करना।’</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु एसाव बोला, ‘भैया, मेरे पास बहुत है। जो तुम्‍हारा है, उसे अपने ही पास रखो।’</verse>
				<verse number="10">याकूब ने कहा, ‘नहीं, यदि मुझे तुम्‍हारी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त हुई है तो तुम मेरे हाथ से मेरी भेंट स्‍वीकार करो। निस्‍सन्‍देह तुम्‍हारे मुख को देखना मानो परमेश्‍वर के मुख को देखना है; क्‍योंकि तुमने मुझे अपनाया है।</verse>
				<verse number="11">कृपया, जो भेंट तुम्‍हारे पास लाई गई है, उसे स्‍वीकार करो। परमेश्‍वर ने मुझ पर अनुग्रह किया है। मेरे पास भी बहुत है।’ इस प्रकार याकूब ने उससे आग्रह किया। तब एसाव ने उसकी भेंट स्‍वीकार की।</verse>
				<verse number="12">एसाव बोला, ‘आओ, हम अपने मार्ग पर बढ़ चलें। मैं तुम्‍हारे आगे जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु याकूब उससे बोला, ‘मेरे स्‍वामी, तुम तो जानते हो कि बच्‍चे सुकुमार हैं। मेरे साथ दूध देनेवाली भेड़-बकरियाँ और गाएं हैं, जिनकी देखभाल मुझे करनी पड़ती है। यदि इन्‍हें एक दिन भी अधिक हांका जाए तो ये सब मर जाएँगे।</verse>
				<verse number="14">मेरा स्‍वामी अपने सेवक के आगे बढ़ जाए। जो पशु मेरे आगे-आगे हैं, उनकी गति एवं अपने बच्‍चों की गति के अनुसार मैं धीरे-धीरे आगे बढ़ूंगा, जब तक सेईर नगर में अपने स्‍वामी के पास न पहुंच जाऊं।’</verse>
				<verse number="15">एसाव बोला, ‘क्‍या मैं अपने साथ के कुछ मनुष्‍य तुम्‍हारे पास छोड़ जाऊं?’ किन्‍तु याकूब ने कहा, ‘इसकी क्‍या आवश्‍यकता है? मेरे स्‍वामी की कृपा-दृष्‍टि मुझपर बनी रहे।’</verse>
				<verse number="16">अत: एसाव उसी दिन सेईर नगर को चला गया।</verse>
				<verse number="17">परन्‍तु याकूब सुक्‍कोत नगर की ओर गया। वहाँ उसने अपने लिए घर और पशुओं के लिए पशु-शालाएं बनाईं। इस कारण उस स्‍थान का नाम ‘सुक्‍कोत’ पड़ा।</verse>
				<verse number="18">याकूब पद्दन-अराम क्षेत्र से निकलकर कनान देश के शकेम नगर में सकुशल पहुँचा। उसने नगर के सम्‍मुख पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="19">जिस भूमि पर उसने तम्‍बू गाड़े, उसको उसने शकेम के पिता हमोर के पुत्रों से एक सौ मुद्रा में खरीद लिया।</verse>
				<verse number="20">वहाँ उसने एक स्‍तम्‍भ खड़ा किया और उसका नाम ‘एल-एलोहे-इस्राएल ’ रखा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="34">
				<verse number="1">एक दिन लिआ की पुत्री दीना, जिसको उसने याकूब से जन्‍म दिया था, कनान देश की कन्‍याओं से भेंट करने गई।</verse>
				<verse number="2">उस देश के शासक का नाम हमोर था और हमोर के पुत्र का नाम शकेम था। वह हिव्‍वी जाति का था। जब शकेम ने दीना को देखा तब उसे पकड़ लिया। वह उसके साथ सोया और उसका शीलभंग कर दिया।</verse>
				<verse number="3">पर उसके प्राण याकूब की पुत्री पर मुग्‍ध हो गए। वह लड़की से प्रेम करने लगा। उसने उससे मधुर बातें कीं।</verse>
				<verse number="4">शकेम ने अपने पिता हमोर से कहा, ‘मुझे यह लड़की पत्‍नी के रूप में प्रदान कीजिए।’</verse>
				<verse number="5">याकूब ने सुना कि शकेम ने उसकी पुत्री दीना के साथ बलात्‍कार किया है। उस समय उसके पुत्र पशुओं के साथ चरागाह में थे। अत: वह उनके लौटने तक शान्‍त रहा।</verse>
				<verse number="6">शकेम का पिता हमोर याकूब से बातचीत करने के लिए उसके पास आया।</verse>
				<verse number="7">जब याकूब के पुत्रों ने उसके विषय में सुना तब वे दु:खित हुए। वे चरागाह से आए। वे बहुत क्रुद्ध थे; क्‍योंकि शकेम ने याकूब की पुत्री के साथ सोकर इस्राएली समाज में मूर्खतापूर्ण कार्य किया था। ऐसा कार्य नहीं किया जाना चाहिए था।</verse>
				<verse number="8">हमोर उनसे बोला, ‘मेरा पुत्र शकेम आपकी पुत्री से प्रेम करने लगा है। अतएव कृपया अपनी पुत्री को पत्‍नी के रूप में उसे प्रदान कीजिए।</verse>
				<verse number="9">हम लोगों से विवाह-सम्‍बन्‍ध स्‍थापित कीजिए। अपनी पुत्रियाँ हमें दीजिए, हमारी पुत्रियाँ आप लीजिए।</verse>
				<verse number="10">तब आप इस देश में रह सकेंगे। इसका द्वार आपके लिए खुल जाएगा। यहाँ रहिए और व्‍यापार कीजिए। धन-सम्‍पत्ति अर्जित कीजिए।’</verse>
				<verse number="11">शकेम ने भी दीना के पिता और भाइयों से कहा, ‘आप लोग मुझपर कृपा-दृष्‍टि कीजिए। जो कुछ भी आप मुझसे कहेंगे, वह मैं आपको दूँगा।</verse>
				<verse number="12">आप जितना भी अधिक दहेज और भेंट मांगेंगे, मैं आपके वचन के अनुसार दूँगा। आप केवल मुझे अपनी लड़की पत्‍नी के रूप में प्रदान कर दीजिए।’</verse>
				<verse number="13">याकूब के पुत्रों ने शकेम और उसके पिता हमोर को कपटपूर्ण उत्तर दिया; क्‍योंकि शकेम ने उनकी बहिन के साथ बलात्‍कार किया था।</verse>
				<verse number="14">वे उनसे बोले, ‘हम ऐसा नहीं कर सकते। हम उस पुरुष को अपनी बहिन नहीं दे सकते जिसका खतना नहीं हुआ है; क्‍योंकि वह हमारे लिए निन्‍दा की बात होगी।</verse>
				<verse number="15">हम केवल इस शर्त पर तुम्‍हारी बात स्‍वीकार कर सकते हैं कि तुम भी हमारे समान खतनावाले बनोगे। तुम्‍हारी जाति के प्रत्‍येक पुरुष का खतना किया जाए।</verse>
				<verse number="16">तब हम अपनी पुत्रियाँ तुम लोगों को देंगे और तुम्‍हारी पुत्रियाँ हम ग्रहण करेंगे। हम तुम्‍हारे साथ रहेंगे और हम सब एक ही जाति बन जाएँगे।</verse>
				<verse number="17">पर यदि तुम हमारी बात नहीं सुनोगे, और खतना नहीं कराओगे तो हम अपनी लड़की को लेकर यहाँ से चले जाएँगे।’</verse>
				<verse number="18">उनकी बातों से हमोर और उसका पुत्र शकेम प्रसन्न हुए।</verse>
				<verse number="19">युवक शकेम ने उसकी मांग को पूरा करने में विलम्‍ब नहीं किया; क्‍योंकि वह याकूब की पुत्री को बहुत चाहता था। वह अपने पिता के समस्‍त परिवार में सर्वाधिक सम्‍मानित व्यक्‍ति था।</verse>
				<verse number="20">हमोर और उसका पुत्र शकेम नगर में प्रवेश-द्वार पर आए। उन्‍होंने नगर-निवासियों से कहा,</verse>
				<verse number="21">‘ये व्यक्‍ति हमारे साथ मित्रतापूर्ण व्‍यवहार करते हैं। इन्‍हें इस देश में रहने और व्‍यापार करने दो। देखो, इनके लिए भी यह देश बहुत विस्‍तृत है। आओ,हम इनकी पुत्रियों से विवाह करें, और अपनी पुत्रियाँ इन्‍हें प्रदान करें।</verse>
				<verse number="22">ये इस शर्त पर हमारे साथ रहने को और एक ही जाति बनने को सहमत हैं कि जैसे इनका खतना हुआ है वैसे ही हममें से प्रत्‍येक पुरुष का खतना किया जाए।</verse>
				<verse number="23">तब इनके पालतू पशु, इनकी धन-सम्‍पत्ति और वन पशु हमारे हो जाएंगे। हम केवल इनकी शर्त को स्‍वीकार कर लें। तब ये हमारे साथ रहने लगेंगे।’</verse>
				<verse number="24">नगर के प्रवेश-द्वार पर आए सब लोगों ने हमोर और उसके पुत्र शकेम की बातें मान लीं। प्रत्‍येक पुरुष ने जो नगर-द्वार पर आया था, अपना खतना करवाया।</verse>
				<verse number="25">जब तीसरे दिन वे सब पीड़ित पड़े थे तब दीना के भाई, अर्थात् याकूब के दो पुत्र शिमोन और लेवी, तलवार लेकर नगर पर अचानक चढ़ आए। उन्‍होंने सब पुरुषों को मार डाला।</verse>
				<verse number="26">उन्‍होंने हमोर और उसके पुत्र शकेम का भी वध कर दिया। वे शकेम के घर से दीना को लेकर चले गए।</verse>
				<verse number="27">याकूब के अन्‍य पुत्र मृतकों के पास गए। उन्‍होंने नगर को लूट लिया; क्‍योंकि उनकी बहिन के साथ बलात्‍कार किया गया था।</verse>
				<verse number="28">याकूब के पुत्रों ने उनकी भेड़-बकरी, गाय-बैल, गधे, अर्थात् जो कुछ नगर और मैदान में था, सब लूट लिया।</verse>
				<verse number="29">उनकी धन-सम्‍पत्ति, उनके बाल-बच्‍चे, उनकी स्‍त्रियाँ और जो कुछ उनके घरों में था, सब को लूटकर अपने अधिकार में कर लिया।</verse>
				<verse number="30">याकूब ने शिमोन और लेवी से कहा, ‘तुम लोगों ने मुझे इस देश के निवासियों में−कनानी तथा परिज्‍जी जातियों में, अप्रिय बनाकर आपत्ति मोल ली है। मेरे पास बहुत कम व्यक्‍ति हैं। यदि वे परस्‍पर एकत्रित होकर मुझपर आक्रमण करें तो सारे परिवार सहित मैं नष्‍ट हो जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="31">परन्‍तु उन्‍होंने कहा, ‘क्‍या शकेम को हमारी बहिन के साथ वेश्‍या के समान व्‍यवहार करना चाहिए था?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="35">
				<verse number="1">परमेश्‍वर ने याकूब से कहा, ‘उठ, बेत-एल नगर को जा, और वहाँ निवास कर। तू वहाँ उस ईश्‍वर के लिए एक वेदी बनाना जिसने तुझे दर्शन दिया था जब तू अपने भाई एसाव के सम्‍मुख से भागा था।’</verse>
				<verse number="2">याकूब ने अपने परिवार और उन सब लोगों से जो उसके साथ थे, कहा, ‘तुम्‍हारे मध्‍य में अन्‍य जातियों के देवताओं की मूर्तियाँ हैं। उन्‍हें हटा दो और अपने आपको शुद्ध करो। अपने वस्‍त्रों को बदल डालो।</verse>
				<verse number="3">तत्‍पश्‍चात् हम तैयार होंगे और बेत-एल नगर को जाएंगे। मैं वहाँ उस ईश्‍वर के लिए एक वेदी निर्मित करूँगा जिसने संकट के दिन मुझे उत्तर दिया था।’</verse>
				<verse number="4">अन्‍य जातियों के देवताओं की मूर्तियाँ लोगों के पास थीं। उन्‍हें उन्‍होंने याकूब को दे दिया था। उन्‍होंने अपने कानों के कुण्‍डल भी सौंप दिए। याकूब ने शकेम नगर के निकट सिन्‍दूर वृक्ष के नीचे उन्‍हें गाड़ दिया।</verse>
				<verse number="5">जब याकूब और उसके पुत्रों ने प्रस्‍थान किया, तब उनके आसपास के नगरों पर परमेश्‍वर का आतंक छा गया। अतएव वहाँ के निवासी याकूब के पुत्रों का पीछा नहीं कर सके।</verse>
				<verse number="6">याकूब कनान देश के लूज नगर (अर्थात् बेत-एल) में आया। उसका परिवार एवं उसके साथ के सब लोग भी आए।</verse>
				<verse number="7">याकूब ने वहाँ एक वेदी बनाई और उस स्‍थान का नाम ‘एल-बेत-एल’ रखा; क्‍योंकि जब वह अपने भाई के सम्‍मुख से भागा था, तब वहाँ परमेश्‍वर ने स्‍वयं को उस पर प्रकट किया था।</verse>
				<verse number="8">रिबका की धाय दबोरा की मृत्‍यु हो गई। उसे बेत-एल नगर के निचले भाग में एक सिन्‍दूर वृक्ष के नीचे गाड़ा गया। फलत: उस स्‍थान का नाम ‘अल्‍लोन् बकूत ’ पड़ा।</verse>
				<verse number="9">जब याकूब पद्दन-अराम क्षेत्र से आया तब परमेश्‍वर ने पुन: उसे दर्शन दिया और आशिष दी।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर ने उससे कहा, ‘तेरा नाम याकूब है। किन्‍तु अब से तेरा नाम याकूब नहीं रहेगा, वरन् तेरा नाम इस्राएल होगा।’ अत: उसका नाम इस्राएल रखा गया।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर ने उससे पुन: कहा, ‘मैं सर्वशक्‍तिमान, परमेश्‍वर हूँ। फलो-फूलो और असंख्‍य हो जाओ। राष्‍ट्र और राष्‍ट्रों का समूह तुझसे निकलेगा। अनेक राजाओं का उद्गम तुझसे होगा।</verse>
				<verse number="12">जो देश मैंने अब्राहम और इसहाक को दिया था, वह तुझे भी दूँगा। मैं वह देश तेरे पश्‍चात् तेरे वंश को भी प्रदान करूँगा।’</verse>
				<verse number="13">तब परमेश्‍वर उस स्‍थान से जहाँ उसने याकूब से वार्तालाप किया था, ऊपर चला गया।</verse>
				<verse number="14">याकूब ने उस स्‍थान पर, जहाँ परमेश्‍वर ने उससे बातें की थीं, पत्‍थर का एक स्‍तम्‍भ खड़ा किया। उसने उस पर ‘पेयबलि’ उण्‍डेली। उसने उस पर तेल भी उण्‍डेला।</verse>
				<verse number="15">जिस स्‍थान पर परमेश्‍वर ने याकूब से वार्तालाप किया था, उसने उस स्‍थान का नाम बेत-एल रखा।</verse>
				<verse number="16">तत्‍पश्‍चात् याकूब और उसके परिवार ने बेत-एल नगर से प्रस्‍थान किया। जब वे एप्राता नगर से कुछ दूर थे तब राहेल को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसे प्रसव का बड़ा कष्‍ट था।</verse>
				<verse number="17">जब उसे तीव्र प्रसव पीड़ा होती तब दाई कहती, ‘मत डरो। इस बार भी आपको पुत्र होगा।’</verse>
				<verse number="18">जब उसके प्राण छूट रहे थे (फिर उसकी मृत्‍यु हो गई) तब उसने पुत्र का नाम ‘बेन-ओनी’ रखा। परन्‍तु उसके पिता ने उसे ‘बिन्‍यामिन’ कहा।</verse>
				<verse number="19">राहेल की मृत्‍यु हो गई। उसे एप्राता (अर्थात् बेतलेहम) के मार्ग पर गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="20">याकूब ने उसकी कबर पर एक स्‍तम्‍भ खड़ा किया। उसे राहेल की कबर का स्‍तम्‍भ कहते हैं। वह आज भी वहाँ खड़ा है।</verse>
				<verse number="21">याकूब आगे बढ़ता गया। उसने एदर की मीनार के आगे अपना तम्‍बू फैलाया।</verse>
				<verse number="22">जब याकूब उसी देश में निवास कर रहा था तब रूबेन अपने पिता की रखेल बिल्‍हा के पास गया और उसके साथ सहवास किया। याकूब ने यह बात सुनी। याकूब के बारह पुत्र थे।</verse>
				<verse number="23">ये लिआ के पुत्र थे: रूबेन (याकूब का ज्‍येष्‍ठ पुत्र), शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्‍साकार और ज़बूलून।</verse>
				<verse number="24">ये राहेल के पुत्र थे: यूसुफ और बिन्‍यामिन।</verse>
				<verse number="25">ये राहेल की सेविका के पुत्र थे: दान और नफ्‍ताली।</verse>
				<verse number="26">ये लिआ की सेविका जिल्‍पा के पुत्र थे: गाद और आशेर। ये ही याकूब के पुत्र हैं, जो उसे पद्दन-अराम क्षेत्र में उत्‍पन्न हुए थे।</verse>
				<verse number="27">याकूब अपने पिता के पास ममरे नगर (अथवा किर्यत-अर्बा अर्थात् हेब्रोन नगर) में आया, जहाँ अब्राहम और इसहाक ने प्रवास किया था।</verse>
				<verse number="28">जब इसहाक की आयु एक सौ अस्‍सी वर्ष की हुई</verse>
				<verse number="29">तब उन्‍होंने अन्‍तिम सांस ली, और प्राण त्‍याग दिया। वह वृद्ध और पूर्ण आयु भोग कर अपने मृत पूर्वजों में जा कर मिल गए। उनके पुत्र एसाव और याकूब ने उन्‍हें गाड़ा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="36">
				<verse number="1">ये एसाव (अर्थात् एदोम) के वंशज हैं:</verse>
				<verse number="2">एसाव ने कनान देश की स्‍त्रियों से विवाह किया था। ये उसकी स्‍त्रियाँ थीं: हित्ती जातीय एलोन की पुत्री आदा; अना की पुत्री और हिव्‍वी जातीय सिबओन की नातिन आहलीबामा,</verse>
				<verse number="3">तथा यिश्‍माएल की पुत्री और नबायोत की बहिन बासमत।</verse>
				<verse number="4">आदा ने एसाव से एलीपज और बासमत ने रूएल को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="5">आहलीबामा ने यूश, यालाम और कोरह को जन्‍म दिया। ये ही एसाव के पुत्र हैं, जो उसे कनान देश में उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="6">एसाव अपनी पत्‍नियों, पुत्र-पुत्रियों, अपने परिवार के सब सदस्‍यों, पालतू पशुओं, गाय-बैल, भेड़-बकरी, तथा कनान देश में अर्जित अपनी सब सम्‍पत्ति को लेकर अपने भाई याकूब के पास से अन्‍य देश को चला गया।</verse>
				<verse number="7">उन दोनों के पास इतनी सम्‍पत्ति हो गई थी कि वे एक साथ नहीं रह सकते थे। जिस देश में वे प्रवास कर रहे थे, वह दोनों को समा नहीं सकता था; क्‍योंकि उनके पास बहुत पशु थे।</verse>
				<verse number="8">एसाव पहाड़ी प्रदेश सेईर में बस गया। एसाव को एदोम भी कहते हैं।</verse>
				<verse number="9">पहाड़ी प्रदेश सेईर में एहने वाले एदोम वंशियों के राष्‍ट्रपिता एसाव की वंशावली यह है:</verse>
				<verse number="10">ये एसाव के पुत्रों के नाम हैं: एसाव की पत्‍नी आदा का पुत्र एलीपज, एसाव की पत्‍नी बासमत का पुत्र रूएल।</verse>
				<verse number="11">ये एलीपज के पुत्र हैं: तेमान, ओमर, सपो, गताम और कनज।</verse>
				<verse number="12">(एसाव के पुत्र एलीपज की तिम्‍ना नामक एक रखेल थी। उसने एलीपज से अमालेक को जन्‍म दिया।) एसाव की पत्‍नी आदा के ये ही पुत्र हैं।</verse>
				<verse number="13">ये रूएल के पुत्र हैं: नहत, जेरह, शम्‍मा और मिज्‍जा। एसाव की पत्‍नी बासमत के ये ही पुत्र हैं।</verse>
				<verse number="14">एसाव की पत्‍नी आहलीबामा के, जो सिबओन की नातिन और अना की पुत्री थी, ये पुत्र हैं: उसने एसाव से यूश, यालाम और कोरह को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="15">ये एसाव के वंशजों के मुखिया हुए: एसाव के ज्‍येष्‍ठ पुत्र एलीपज के वंश में ये मुखिया हुए: तेमान, ओमर, सपो, कनज,</verse>
				<verse number="16">कोरह, गताम और अमालेक। ये ही एदोम देश में एलीपज के वंश में मुखिया हुए। ये ही आदा के वंशज हैं।</verse>
				<verse number="17">एसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये मुखिया हुए: नहत, जेरह, शम्‍मा और मिज्‍जा। ये ही एदोम देश में रूएल के वंश में मुखिया हुए। ये ही एसाव की पत्‍नी बसमत के वंशज हैं।</verse>
				<verse number="18">ये एसाव की पत्‍नी आहलीबामा के वंशज हैं, जो मुखिया हुए: यूश, यालाम और कोरह। एसाव की पत्‍नी और अना की पुत्री आहलीबामा से ये ही मुखिया उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="19">ये ही एसाव अर्थात् एदोम के वंशज और उनके मुखिया हैं।</verse>
				<verse number="20">ये होरी जातीय सेईर के पुत्र हैं। ये एदोम देश के मूल निवासी हैं: लोटन, शोबल, सिबओन, अना,</verse>
				<verse number="21">दीशोन, एसर और दीशन। ये ही एदोम देश में सेईर के पुत्र होरी जाति के मुखिया हुए।</verse>
				<verse number="22">लोटन के पुत्र होरी और हेमन थे। लोटन की बहिन तिम्‍ना थी।</verse>
				<verse number="23">ये शोबल के पुत्र हैं: अल्‍वान, मानहत, एबल, शपो और ओनम।</verse>
				<verse number="24">ये सिबओन के पुत्र हैं: अय्‍या और अना। यह वही अना है जिसने अपने पिता सिबओन के गदहे चराते समय निर्जन प्रदेश में गर्म पानी के झरने पाए थे।</verse>
				<verse number="25">यह अना की सन्‍तान हैं: पुत्र दीशोन और पुत्री आहलीबामा।</verse>
				<verse number="26">ये दीशोन के पुत्र हैं: हेमदान, एशबान, यित्रान और करान।</verse>
				<verse number="27">ये एसर के पुत्र हैं: बिल्‍हान, जावन और अकान।</verse>
				<verse number="28">ये दीशन के पुत्र हैं: ऊस और अरान।</verse>
				<verse number="29">ये होरी जाति के मुखिया हुए: लोटन, शोबल, सिबओन, अना,</verse>
				<verse number="30">दीशोन, एसर और दीशन। ये एदोम (सेईर) देश में अपने-अपने कबीलों के अनुसार होरी जाति के मुखिया बने।</verse>
				<verse number="31">इस्राएलियों पर राज्‍य करने वाले राजाओं के पूर्व एदोम देश पर इन राजाओं ने राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="32">बोर के पुत्र बेला ने एदोम देश पर राज्‍य किया। उसकी राजधानी का नाम दिन्‍हाबा है।</verse>
				<verse number="33">बेला की मृत्‍यु हुई। बोस्रा नगर के रहने वाले जेरह के पुत्र योबाब ने उसके स्‍थान पर राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="34">योबाब की मृत्‍यु हुई। तेमानी जाति के देश का निवासी हूशम ने उसके स्‍थान पर राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="35">हूशम की मृत्‍यु हुई। बदद के पुत्र हदद ने, जिसने मोआब के देश में मिद्यानी जाति को पराजित किया था, उसके स्‍थान पर राज्‍य किया। उसकी राजधानी का नाम अबीत है।</verse>
				<verse number="36">हदद की मृत्‍यु हुई। मसरेका नगर के निवासी सम्‍ला ने उसके स्‍थान पर राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="37">सम्‍ला की मृत्‍यु हुई। फरात नदी के तट के रोहबोत नगर के निवासी शाऊल ने उसके स्‍थान पर राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="38">शाऊल की मृत्‍यु हुई। अकबोर के पुत्र बालहानन के उसके स्‍थान पर राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="39">अकबोर के पुत्र बालहानन की मृत्‍यु हुई। हदर ने उसके स्‍थान पर राज्‍य किया। उसकी राजधानी का नाम पाऊ है। उसकी पत्‍नी का नाम महेटबेल था। वह मेजाहब की नातिन और मटरेद की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="40">एसाव के वंशजों के मुखियों के नाम उनके कुल और निवास स्‍थानों के अनुसार ये हैं: तिम्‍ना, अल्‍बा, यतेत,</verse>
				<verse number="41">आहलीबामा, एला, पीनोन,</verse>
				<verse number="42">कनज, तेमान, मिबसार,</verse>
				<verse number="43">मगदीएल और ईरम। जो देश एदोम वंशियों ने अपने अधिकार में कर लिया था, उसके निवास स्‍थानों के अनुसार ये ही एदोम (अर्थात् एसाव, जो एदोम वंशियों का राष्‍ट्रपिता है) के वंशजों के मुखिया हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="37">
				<verse number="1">याकूब कनान देश में रहते थे, जहाँ उनके पिता ने प्रवास किया था।</verse>
				<verse number="2">यह याकूब के परिवार का वृत्तान्‍त है: यूसुफ सत्रह वर्ष का था। वह अपने भाइयों के साथ भेड़-बकरी चराता था। वह किशोर था। वह अपने पिता की अन्‍य स्‍त्रियों, बिल्‍हा और जिल्‍पा के पुत्रों के साथ रहता था। वह अपने उन भाइयों की बुरी बातों की खबर अपने पिता के पास लाया करता था।</verse>
				<verse number="3">याकूब अपने सब पुत्रों की अपेक्षा यूसुफ से अधिक प्रेम करते थे; क्‍योंकि वह उनकी वृद्धावस्‍था का पुत्र था। उन्‍होंने उसके लिए बाहों वाला एक अंगरखा सिलवा दिया था।</verse>
				<verse number="4">जब यूसुफ के भाइयों ने देखा कि उनके पिता सब भाइयों की अपेक्षा यूसुफ से अधिक प्रेम करते हैं, तब वे उससे घृणा करने लगे! वे उससे शान्‍ति-पूर्वक बातें भी नहीं करते थे।</verse>
				<verse number="5">एक बार यूसुफ ने स्‍वप्‍न देखा। जब उसने अपने भाइयों को स्‍वप्‍न बताया तब वे उससे और अधिक घृणा करने लगे।</verse>
				<verse number="6">यूसुफ ने उनसे यह कहा,‘मैंने जो स्‍वप्‍न देखा है, उसे तुम सुनो।</verse>
				<verse number="7">हम सब खेत में पूले बाँध रहे हैं। अचानक मेरा पूला उठकर सीधा खड़ा हो गया। तुम्‍हारे पूलों ने मेरे पूले को चारों ओर से घेर लिया। वे झुककर उसका अभिवादन करने लगे।’</verse>
				<verse number="8">भाइयों ने यूसुफ से कहा, ‘क्‍या तू हम पर शासन करेगा? क्‍या तू निश्‍चय ही हम पर राज्‍य करेगा?’ अतएव वे यूसुफ के स्‍वप्‍न और उसकी बातों के कारण उससे अत्‍यधिक घृणा करने लगे।</verse>
				<verse number="9">यूसुफ ने एक और स्‍वप्‍न देखा। उसने अपने भाइयों को स्‍वप्‍न बताया। यूसुफ ने कहा, ‘देखो, मैंने आज एक और स्‍वप्‍न देखा है: सूर्य, चन्‍द्रमा और ग्‍यारह तारे झुककर मेरा अभिवाहन कर रहे हैं।’</verse>
				<verse number="10">जब उसने अपने पिता और भाइयों को यह स्‍वप्‍न बताया तब उसके पिता ने उसे डांटा और उससे कहा, ‘जो स्‍वप्‍न तूने देखा है, उसका क्‍या अर्थ है? क्‍या सचमुच मैं और तेरी मां तथा तेरे भाई तेरे सम्‍मुख खड़े होंगे और भूमि की ओर झुककर तेरा अभिवादन करेंगे?’</verse>
				<verse number="11">यूसुफ के भाई उससे ईष्‍र्या करते थे। परन्‍तु उसके पिता ने ये बातें स्‍मरण रखीं।</verse>
				<verse number="12">एक समय यूसुफ के भाई अपने पिता की भेड़-बकरी चराने के लिए शकेम नगर को गए।</verse>
				<verse number="13">याकूब ने यूसुफ से कहा, ‘तेरे भाई शकेम नगर के मैदान में भेड़-बकरी चरा रहे हैं। आ, मैं तुझे उनके पास भेजूँगा।’ यूसुफ ने अपने पिता से कहा, ‘मैं तैयार हूँ।’</verse>
				<verse number="14">वह यूसुफ से बोले, ‘जाकर देख कि तेरे भाई एवं भेड़-बकरी सकुशल हैं अथवा नहीं। उनका समाचार मेरे पास लाना।’ याकूब ने उसे हेब्रोन की घाटी से भेज दिया। यूसुफ शकेम नगर में आया।</verse>
				<verse number="15">एक मनुष्‍य ने उसे मैदान में भटकते हुए पाया। उस मनुष्‍य ने यूसुफ से पूछा, ‘तुम क्‍या ढूंढ़ रहे हो?’</verse>
				<verse number="16">यूसुफ ने उत्तर दिया, ‘मैं अपने भाइयों को ढूंढ़ रहा हूँ। कृपया मुझे बताइए कि वे भेड़-बकरी कहां चरा रहे हैं?’</verse>
				<verse number="17">मनुष्‍य ने कहा, ‘वे यहां से चले गए हैं। मैंने उनको यह कहते सुना था, “आओ, हम दोतान नगर को चलें।” अत: यूसुफ अपने भाइयों के पीछे चला गया और उसने उन्‍हें दोतान नगर में पाया।</verse>
				<verse number="18">भाइयों ने उसे दूर से देखा। उसके निकट आने के पूर्व ही उन्‍होंने उसकी हत्‍या करने का षड्‍यन्‍त्र रचा।</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने एक-दूसरे से कहा, ‘देखो, वह आ रहा है स्‍वप्‍न-द्रष्‍टा!</verse>
				<verse number="20">अब आओ, हम उसे मार कर किसी गड्ढे में फेंक दें। हम घर जाकर कह देंगे कि जंगली जानवर ने उसे खा लिया। तब हम देखेंगे कि उसके स्‍वप्‍न भविष्‍य में कैसे पूरे होते हैं।’</verse>
				<verse number="21">जब रूबेन ने यह सुना तब उसने यूसुफ को उनके हाथ से मुक्‍त करने के अभिप्राय से कहा, ‘उसके प्राण मत लो।’</verse>
				<verse number="22">रूबेन ने उनसे आगे कहा, ‘रक्‍त मत बहाओ, वरन् निर्जन प्रदेश के इस गड्ढे में उसे फेंक दो। उस पर हाथ मत उठाना।’ वह उनके हाथ से यूसुफ को मुक्‍त कर पिता के पास पहुँचाना चाहता था।</verse>
				<verse number="23">जब यूसुफ अपने भाइयों के पास पहुंचा, उन्‍होंने उसके वस्‍त्र, उसका बाहों वाला अंगरखा जिसे वह पहिने हुए था, उतार लिये।</verse>
				<verse number="24">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने उसे पकड़कर गड्ढे में फेंक दिया। गड्ढा सूखा था। उसमें पानी न था।</verse>
				<verse number="25">वे रोटी खाने बैठे। जब उन्‍होंने अपनी आँखें ऊपर उठाईं तब उन्‍हें यिश्‍माएलियों का एक कारवां दिखाई दिया, जो गिलआद की ओर से आ रहा था। वे अपने ऊंटों पर गोंद, बलसान और गन्‍धरस लादे हुए मिस्र देश जा रहे थे।</verse>
				<verse number="26">यहूदा ने अपने भाइयों से कहा, ‘यदि हम अपने भाई की हत्‍या करें, और उसका रक्‍त छिपाएं, तो हमें क्‍या लाभ होगा?</verse>
				<verse number="27">आओ, हम उसे यिश्‍माएलियों के हाथ बेच दें, और अपना हाथ उस पर न उठाएं; क्‍योंकि वह हमारा भाई है, हमारी ही देह है।’ उसके भाइयों ने उसकी बात सुनी।</verse>
				<verse number="28">उस समय मिद्यानी व्‍यापारी वहाँ से निकले। भाइयों ने गड्ढे से यूसुफ को खींचकर बाहर निकाला और उसे चांदी के बीस सिक्‍कों में यिश्‍माएलियों के हाथ बेच दिया। वे यूसुफ को मिस्र देश ले गए।</verse>
				<verse number="29">जब रूबेन गड्ढे की ओर लौटा और देखा कि यूसुफ गड्ढे में नहीं है तब उसने अपने वस्‍त्र फाड़े।</verse>
				<verse number="30">रूबेन अपने भाइयों के पास लौटा। वह उनसे बोला, ‘लड़का गड्ढे में नहीं है। अब मैं कहां जाऊं?’</verse>
				<verse number="31">उन्‍होंने यूसुफ का अंगरखा लिया और एक बकरा मार कर उसके रक्‍त में उसे डुबोया।</verse>
				<verse number="32">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने बाहोंवाले उस अंगरखे को अपने पिता के पास भेजा और कहा, ‘हमने इसे पाया है। देखिए, क्‍या यह आपके पुत्र का है अथवा नहीं?’</verse>
				<verse number="33">पिता ने अंगरखे को पहचान लिया। वह बोले, ‘यह तो मेरे पुत्र का अंगरखा है। जंगली पशु ने उसे खा लिया। निस्‍सन्‍देह यूसुफ टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया।’</verse>
				<verse number="34">याकूब ने अपने वस्‍त्र फाड़े। उन्‍होंने कमर पर टाट का वस्‍त्र लपेटा, और बहुत दिन तक अपने पुत्र के लिए शोक मनाया।</verse>
				<verse number="35">उसके पुत्र-पुत्रियों ने उन्‍हें सान्‍त्‍वना देने का प्रयत्‍न किया। किन्‍तु उन्‍होंने सान्‍त्‍वना स्‍वीकार नहीं की। वह कहते रहे, ‘नहीं, मैं अपने पुत्र के पास शोक करता हुआ अधोलोक जाऊंगा।’ इस प्रकार यूसुफ के पिता ने उसके लिए विलाप किया।</verse>
				<verse number="36">उधर मिद्यानी व्‍यापारियों ने यूसुफ को मिस्र देश में राजा फरओ के पोटीफर नामक एक पदाधिकारी को बेच दिया। पोटीफर अंगरक्षकों का नायक था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="38">
				<verse number="1">एक समय ऐसा हुआ कि यहूदा अपने भाइयों से अलग होकर चला गया। वह अदुल्‍लाम नगर के एक निवासी के पास रहने लगा जिसका नाम हीरा था।</verse>
				<verse number="2">वहाँ यहूदा ने एक कनानी मनुष्‍य की पुत्री को देखा। उस मनुष्‍य का नाम शूआ था। यहूदा ने शूआ की पुत्री से विवाह कर लिया। फिर उसके साथ सहवास किया।</verse>
				<verse number="3">वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। यहूदा ने उसका नाम एर रखा।</verse>
				<verse number="4">वह पुन: गर्भवती हुई। उसने एक और पुत्र को जन्‍म दिया। मां ने उसका नाम ओनन रखा।</verse>
				<verse number="5">उसने एक और पुत्र को जन्‍म दिया। मां ने उसका नाम शेला रखा। जब उसने उसे जन्‍म दिया तब वह कजीब नगर में थी।</verse>
				<verse number="6">यहूदा ने अपने ज्‍येष्‍ठ पुत्र एर का विवाह किया। उसकी पुत्र-वधू का नाम तामार था।</verse>
				<verse number="7">यहूदा का ज्‍येष्‍ठ पुत्र एर प्रभु की दृष्‍टि में बुरा आदमी था। अतएव प्रभु ने उसे मार डाला।</verse>
				<verse number="8">यहूदा ने ओनन से कहा, ‘तुम अपने भाई की पत्‍नी के साथ सहवास करो, और देवर का कर्त्तव्‍य पूरा कर अपने भाई के लिए वंश उत्‍पन्न करो।’</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु ओनन यह बात जानता था कि तामार से उत्‍पन्न वंश उसका अपना न कहलाएगा। अतएव जब उसने अपने भाई की पत्‍नी के साथ सहवास किया तब वीर्य भूमि पर गिरा दिया जिससे वह अपने मृत भाई को वंश प्रदान न कर सके।</verse>
				<verse number="10">उसका यह कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। अत: प्रभु ने उसे मार डाला।</verse>
				<verse number="11">यहूदा ने अपनी बहू तामार से कहा, ‘जब तक मेरा पुत्र शेला युवा न हो जाए, तुम अपने पिता के घर में विधवा के सदृश रहो।’ यहूदा सोचता था कि ऐसा न हो कि शेला भी अपने भाइयों के समान मर जाए। अत: तामार चली गई। वह अपने पिता के घर में रहने लगी।</verse>
				<verse number="12">बहुत दिन बीत गए। शूआ की पुत्री अर्थात् यहूदा की पत्‍नी की मृत्‍यु हो गई। उसने अपनी पत्‍नी के लिए शोक मनाया। जब शोक के दिन समाप्‍त हुए और उसको सान्‍त्‍वना प्राप्‍त हुई, तब वह अपने अदुल्‍लामी मित्र हीरा के साथ तिम्‍नाह नगर गया, जहाँ उसकी भेड़-बकरी का ऊन कतरने वाले रहते थे।</verse>
				<verse number="13">किसी ने तामार को बताया, ‘तुम्‍हारा ससुर अपनी भेड़-बकरियों का ऊन कतरने के लिए तिम्‍नाह नगर जा रहा है।’</verse>
				<verse number="14">तामार ने विधवा के वस्‍त्र उतार दिए। उसने एक बुरका ओढ़ कर अपने को ढांप लिया और वह तिम्‍नाह के मार्ग पर स्‍थित ए-नईम नगर के प्रवेश-द्वार पर बैठ गई। तामार ने देखा कि उसका देवर शेला जवान हो गया है; पर उसके साथ उसका विवाह नहीं किया गया।</verse>
				<verse number="15">जब यहूदा ने तामार को देखा, तब उसे देवदासी समझा; क्‍योंकि वह अपना मुख ढांपे हुए थी।</verse>
				<verse number="16">वह मार्ग के किनारे उसके पास गया। उसने तामार से कहा, ‘मुझे अपने साथ सहवास करने दो।’ यहूदा नहीं जानता था कि वह उसकी बहू है। तामार बोली, ‘यदि मैं आपको अपने साथ सहवास करने दूं, तो आप मुझे क्‍या देंगे?’</verse>
				<verse number="17">यहूदा बोला, ‘मैं रेवड़ में से एक बकरी का बच्‍चा तुझे भेज दूंगा।’ तामार ने कहा, ‘जब तक आप उसे भेजेंगे, तब तक क्‍या आप मेरे पास कुछ रेहन रखेंगे?’</verse>
				<verse number="18">यहूदा ने पूछा, ‘मैं रेहन में तुम्‍हें क्‍या दूं?’ तामार ने उत्तर दिया, ‘आपकी मोहर, गले की डोरी और आपके हाथ का डंडा।’ यहूदा ने ये वस्‍तुएँ उसे दे दीं और उसके साथ सहवास किया। तामार उससे गर्भवती हुई।</verse>
				<verse number="19">तत्‍पश्‍चात् वह उठकर चली गई। उसने बुरका उतार दिया और विधवा के वस्‍त्र पहिन लिये।</verse>
				<verse number="20">यहूदा ने अपने अदुल्‍लामी मित्र हीरा के हाथ बकरी का एक बच्‍चा भेजा कि वह देवदासी के हाथ से रेहन छुड़ा ले। परन्‍तु वह उसको न मिली।</verse>
				<verse number="21">हीरा ने उस स्‍थान के लोगों से पुछा, ‘वह देवदासी कहां है जो ए-नईम के प्रवेश-द्वार पर मार्ग के किनारे बैठी थी?’ उन्‍होंने कहा, ‘यहाँ कोई देवदासी नहीं थी।’</verse>
				<verse number="22">उसने लौटकर यहूदा से कहा, ‘मुझे वह नहीं मिली। उस स्‍थान के लोगों का कहना है, यहाँ कोई देवदासी नहीं थी।’</verse>
				<verse number="23">यहूदा बोला, ‘अच्‍छा, वह रेहन की चीजें अपने पास रख ले। अन्‍यथा यहाँ के लोग हमारा मजाक उड़ाएंगे। मैं उसका मूल्‍य चुकाना चाहता था। इसलिए मैंने यह बकरी का बच्‍चा भेजा था, किन्‍तु वह तुम्‍हें नहीं मिली।’</verse>
				<verse number="24">लगभग तीन महीने के पश्‍चात् यहूदा को किसी ने बताया, ‘तुम्‍हारी बहू तामार ने व्‍यभिचार किया है। उसे व्‍यभिचार से गर्भ भी है।’ यहूदा ने कहा, ‘उसे बाहर निकालकर जला दो।’</verse>
				<verse number="25">जब लोग उसे बाहर निकाल रहे थे तब उसने अपने ससुर को यह सन्‍देश भेजा, ‘जिस व्यक्‍ति की ये वस्‍तुएँ हैं, उसका मुझे गर्भ है। कृपया ध्‍यान से देखिए कि ये वस्‍तुएँ−मोहर, डोरी और डण्‍डा−किस व्यक्‍ति की हैं?’</verse>
				<verse number="26">यहूदा ने उन्‍हें पहचान लिया। उसने कहा, ‘वह मुझसे अधिक धार्मिक है; क्‍योंकि मैंने उसके प्रति अपने कर्त्तव्‍य को पूरा नहीं किया और अपने पुत्र शेला का विवाह उससे नहीं किया।’ उस ने तामार के साथ फिर कभी सहवास नहीं किया।</verse>
				<verse number="27">जब तामार का प्रसव-काल आया तब ज्ञात हुआ कि उसके गर्भ में जुड़वां बच्‍चे हैं।</verse>
				<verse number="28">जब वह बच्‍चों को जन्‍म दे रही थी तब एक बच्‍चे ने हाथ बाहर निकाला। दाई ने उसका हाथ पकड़ा और उस पर एक लाल डोरा बांध कर कहा, ‘यह गर्भ से पहिले बाहर निकला।’</verse>
				<verse number="29">परन्‍तु जब बच्‍चे ने अपना हाथ भीतर कर लिया तब उसका भाई बाहर निकला। दाई ने कहा, ‘अरे! तूने स्‍वयं ही निकलने का मार्ग बना लिया।’ अतएव उसका नाम ‘पेरेस’ रखा गया।</verse>
				<verse number="30">उसके जन्‍म के पश्‍चात् उसका भाई जिसके हाथ पर लाल डोरा बंधा था, गर्भ से बाहर निकला। उसका नाम ‘जेरह’ रखा गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="39">
				<verse number="1">यूसुफ मिस्र देश में लाया गया। राजा फरओ के पदाधिकारी पोटीफर ने यिश्‍माएलियों के हाथ से उसे खरीदा, जो यूसुफ को वहाँ लाए थे। पोटीफर मिस्र देश का उच्‍चाधिकारी और राजमहल के अंगरक्षकों का नायक था।</verse>
				<verse number="2">प्रभु यूसुफ के साथ था। अत: वह सफल व्यक्‍ति बना। वह अपने मिस्र-निवासी स्‍वामी के घर में रहता था।</verse>
				<verse number="3">यूसुफ के स्‍वामी ने देखा कि प्रभु उसके साथ है। जो कुछ वह करता है, उसे उसके हाथ से प्रभु सफल बनाता है।</verse>
				<verse number="4">अत: यूसुफ ने पोटीफर की कृपादृष्‍टि प्राप्‍त की, और वह उसका निजी सेवक बन गया। पोटीफर ने उसे अपने घर का निरीक्षक नियुक्‍त किया और उसके हाथ में अपना सब कुछ सौंप दिया।</verse>
				<verse number="5">जिस समय से पोटीफर ने उसे अपने घर का निरीक्षक बनाया, और उसके हाथ में अपना सब कुछ सौंपा, उस समय से प्रभु ने यूसुफ के कारण उस मिस्र-निवासी के घर को आशिष दी। उसके घर और खेत की प्रत्‍येक वस्‍तु पर प्रभु की आशिष होने लगी।</verse>
				<verse number="6">पोटीफर ने अपना सब कुछ यूसुफ के हाथ में छोड़ दिया। उसके रहते वह भोजन करने के अतिरिक्‍त घर के सम्‍बन्‍ध में और कुछ नहीं जानता था। यूसुफ शरीर से सुडौल और देखने में सुन्‍दर था।</verse>
				<verse number="7">कुछ समय के पश्‍चात् यूसुफ के स्‍वामी की पत्‍नी ने उस पर बुरी नज़र डाली। उसने कहा, ‘मेरे साथ सो।’</verse>
				<verse number="8">यूसुफ ने अस्‍वीकार करते हुए अपने स्‍वामी की पत्‍नी से कहा, ‘देखिए, मेरे स्‍वामी घर के सम्‍बन्‍ध में कुछ भी नहीं जानते हैं। जो कुछ उनके पास है, उन्‍होंने उसे मेरे ही हाथ में सौंप दिया है।</verse>
				<verse number="9">वह इस घर में मुझसे अधिक बड़े नहीं हैं। उन्‍होंने मुझे कोई भी वस्‍तु देना अस्‍वीकार नहीं किया, केवल आपको, क्‍योंकि आप उनकी पत्‍नी हैं। तब मैं परमेश्‍वर के विरुद्ध इतना बड़ा कुकर्म, यह पाप कैसे कर सकता हूँ?’</verse>
				<verse number="10">यद्यपि वह दिन-प्रतिदिन यूसुफ से बोलती रही कि वह उसके साथ सोए, उसके साथ रहे, तथापि यूसुफ ने उसकी बात नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="11">एक दिन यूसुफ काम करने के लिए घर में आया। उस समय वहाँ घर का कोई भी मनुष्‍य नहीं था।</verse>
				<verse number="12">पोटीफर की पत्‍नी ने यूसुफ का वस्‍त्र पकड़ लिया और उससे बोली, ‘मेरे साथ सो।’ किन्‍तु यूसुफ अपना वस्‍त्र उसके हाथ में छोड़कर भागा और घर से बाहर निकल गया।</verse>
				<verse number="13">जब पोटीफर की पत्‍नी ने देखा कि यूसुफ अपना वस्‍त्र उसके हाथ में छोड़ कर घर से बाहर निकल गया है,</verse>
				<verse number="14">तब उसने अपने घर के मनुष्‍यों को बुलाया और उनसे कहा, ‘इब्रानी सेवक को देखो। उसे मेरा स्‍वामी हमारा अपमान करने के लिए लाया है। वह इब्रानी मुझसे बलात्‍कार करने के लिए मेरे पास आया था। पर मैं ऊंची आवाज में पुकारने लगी।</verse>
				<verse number="15">जब उसने सुना कि मैं ऊंचे स्‍वर में चिल्‍लाकर पुकार रही हूँ, तब वह अपना वस्‍त्र मेरे हाथ में छोड़कर भागा और घर से बाहर निकल गया।’</verse>
				<verse number="16">जब तक उसका स्‍वामी अपने घर में नहीं आया, उसने यूसुफ का वस्‍त्र अपने पास पड़ा रहने दिया।</verse>
				<verse number="17">उसने अपने स्‍वामी से भी यही कहा, ‘जिस इब्रानी सेवक को आप हमारे मध्‍य में लाए हैं, वह मेरा अपमान करने के लिए मेरे पास आया।</verse>
				<verse number="18">परन्‍तु जैसे ही मैंने ऊंची आवाज में पुकारा, वह अपना वस्‍त्र मेरे पास छोड़कर भागा और घर से बाहर निकल गया।’</verse>
				<verse number="19">जब यूसुफ के स्‍वामी ने अपनी पत्‍नी के ये शब्‍द सुने, ‘आपके सेवक ने मुझसे ऐसा व्‍यवहार किया’, तब उसका क्रोध भड़क उठा।</verse>
				<verse number="20">यूसुफ के स्‍वामी ने उसे पकड़कर कारागार में डाल दिया। इस स्‍थान में राजा के बन्‍दी कैद थे। यूसुफ भी कारागार में था।</verse>
				<verse number="21">प्रभु उसके साथ था। उसने यूसुफ पर करुणा की और उसे कारागार के मुख्‍याधिकारी की कृपा-दृष्‍टि प्रदान की।</verse>
				<verse number="22">अत: कारागार के मुख्‍याधिकारी ने कारागार के सब बन्‍दियों को यूसुफ के हाथ में सौंप दिया। जो कुछ भी कारागार में होता था, उसका कर्ता यूसुफ था।</verse>
				<verse number="23">कारागार का मुख्‍याधिकारी यूसुफ के हाथ में सौंपी गई किसी भी वस्‍तु को देखता तक न था; क्‍योंकि प्रभु यूसुफ के साथ था। जो कुछ भी यूसुफ करता था, प्रभु उसे सफल बनाता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="40">
				<verse number="1">इन घटनाओं के कुछ समय पश्‍चात् मिस्र देश के राजा फरओ के साकी और रसोइए ने अपने स्‍वामी के विरुद्ध अपराध किया।</verse>
				<verse number="2">फरओ, अपने दोनों पदाधिकारियों−मुख्‍य साकी और मुख्‍य रसोइए−से क्रुद्ध हुआ।</verse>
				<verse number="3">उसने उनको हिरासत में लेकर अंगरक्षकों के नायक के घर में, उसी कारागार में, जहाँ यूसुफ कैद था, डाल दिया।</verse>
				<verse number="4">अंगरक्षकों के नायक ने यूसुफ को उनकी देखभाल करने का काम सौंपा। वह उनकी सेवा करने लगा। वे कुछ दिन तक हिरासत में रहे।</verse>
				<verse number="5">एक दिन मिस्र देश के राजा के साकी तथा रसोइए, दोनों ने रात में एक स्‍वप्‍न देखा। प्रत्‍येक स्‍वप्‍न का अपना एक विशेष अर्थ था।</verse>
				<verse number="6">जब यूसुफ सबेरे उनके पास आया और उसने उनको देखा, तब वे बेचैन थे।</verse>
				<verse number="7">उसने फरओ के अधिकारियों से, जो उसके साथ उसके स्‍वामी के घर में हिरासत में थे, पूछा, ‘आज आपके मुंह क्‍यों उतरे हुए हैं?’</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने यूसुफ से कहा, ‘हमने स्‍वप्‍न देखे हैं। किन्‍तु यहाँ उनका अर्थ बतानेवाला कोई नहीं है।’ यूसुफ बोला, ‘क्‍या यह सच नहीं है कि स्‍वप्‍नों के अर्थ बताना केवल परमेश्‍वर का कार्य है? कृपाकर, मुझे सुनाइए।’</verse>
				<verse number="9">मुख्‍य साकी ने अपना स्‍वप्‍न यूसुफ को सुनाया। उसने यूसुफ से कहा, ‘मैंने स्‍वप्‍न में देखा कि मेरे सम्‍मुख एक अंगूर की बेल है।</verse>
				<verse number="10">अंगूर की बेल में तीन शाखाएँ हैं।; जैसे ही उसमें कलियाँ आईं, उसके फूल शीघ्र ही खिल गए, और उसके गुच्‍छों में अंगूर लग कर पक गए।</verse>
				<verse number="11">फरओ का चषक मेरे हाथ में था। मैंने अंगूर लेकर उन्‍हें फरओ के चषक में निचोड़ा और उसे फरओ के हाथ में दिया।’</verse>
				<verse number="12">यूसुफ ने उससे कहा, ‘यह आप के स्‍वप्‍न का अर्थ है: वे तीन शाखाएँ तीन दिन हैं।</verse>
				<verse number="13">तीन दिन के पश्‍चात् फरओ आपका सिर ऊंचा करेंगे। वह आपको आपका पद लौटा देंगे। आप पहिले के समान, जब आप फरओ के साकी थे, उनके हाथ में चषक देंगे।</verse>
				<verse number="14">जब आप का भला होगा तब मुझे स्‍मरण करना। मैं विनती करता हूँ, मुझ पर करुणा कर फरओ से मेरा उल्‍लेख करना, और मुझे इस कारागार से बाहर निकलवा लेना;</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि इब्रानियों के देश से सचमुच मेरा अपहरण किया गया है। मैंने ऐसा कोई कार्य नहीं किया कि वे मुझे कारागार में डालें।’</verse>
				<verse number="16">जब मुख्‍य रसोइए ने देखा कि स्‍वप्‍न का अर्थ अच्‍छा है तब वह यूसुफ से बोला, ‘मैंने भी स्‍वप्‍न देखा है। मेरे सिर पर सफेद रोटियों की तीन टोकरियाँ हैं।</verse>
				<verse number="17">ऊपर की टोकरी में फरओ के लिए सब प्रकार के पके व्‍यंजन हैं। पक्षी मेरे सिर की टोकरी में से उन्‍हें चुग रहे हैं।’</verse>
				<verse number="18">यूसुफ ने उसे उत्तर दिया, ‘आपके स्‍वप्‍न का यह अर्थ है: वे तीन टोकरियाँ तीन दिन हैं।</verse>
				<verse number="19">तीन दिन के पश्‍चात् फरओ आपका सिर ऊंचा करेंगे। वह आपका सिर आपके धड़ से अलग करेंगे! वह आपको काठ पर लटका देंगे, और पक्षी आपका मांस नोच-नोच कर खाएँगे।’</verse>
				<verse number="20">तीसरे दिन फरओ का जन्‍म-दिवस था। उसने अपने समस्‍त कर्माचारियों को भोज दिया। उसने अपने कर्मचारियों के मध्‍य मुख्‍य साकी और मुख्‍य रसोइए के सिरों को ऊंचा किया।</verse>
				<verse number="21">उसने मुख्‍य साकी को उसका साकी पद लौटा दिया। वह फरओ के हाथ में चषक पुन: देने लगा।</verse>
				<verse number="22">जैसा यूसुफ ने स्‍वप्‍नों का अर्थ बताया था, उसके अनुरूप फरओ ने मुख्‍य रसोइए को काठ पर लटका दिया।</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु मुख्‍य साकी ने यूसुफ को स्‍मरण न किया। वह उसे भूल गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="41">
				<verse number="1">पूरे दो वर्ष के पश्‍चात् फरओ ने स्‍वप्‍न देखा कि वह नील नदी के किनारे खड़ा है।</verse>
				<verse number="2">सहसा सात मोटी और देखने में सुन्‍दर गायें नदी से बाहर निकलीं। वे नरकुल की घास चरने लगीं।</verse>
				<verse number="3">उनके पीछे सात दुबली और देखने में कुरूप गायें नील नदी से बाहर निकलीं। वे नदी के तट पर अन्‍य गायों के एक ओर खड़ी हो गईं।</verse>
				<verse number="4">तब दुबली और कुरूप गायों ने उन सात मोटी और सुन्‍दर गायों को खा लिया। तत्‍पश्‍चात् फरओ जाग गया।</verse>
				<verse number="5">वह फिर सो गया। उसने दूसरी बार स्‍वप्‍न देखा कि एक ही डंठल में सात मोटी और अच्‍छी बालें फूट रही हैं।</verse>
				<verse number="6">उनके पीछे सात पतली और पूर्वी वायु से झुलसी हुई बालें फूटीं।</verse>
				<verse number="7">तब पतली बालों ने मोटी और भरी बालों को खा लिया। तत्‍पश्‍चात् फरओ जाग गया। यह स्‍वप्‍न था।</verse>
				<verse number="8">सबेरे उसकी आत्‍मा व्‍याकुल थी। उसने दूत भेजकर अपने सब तान्‍त्रिकों और विद्वानों को बुलाया। फरओ ने उनको अपने स्‍वप्‍न सुनाए। पर कोई भी फरओ को उनका अर्थ न बता सका।</verse>
				<verse number="9">तब मुख्‍य साकी ने फरओ से कहा, ‘आज मुझे अपने अपराधों की स्‍मृति हुई।</verse>
				<verse number="10">जब आप अपने सेवकों से क्रुद्ध हुए थे और मुझे तथा मुख्‍य रसोइए को अंगरक्षकों के नायक के घर में हिरासत में रखा था,</verse>
				<verse number="11">तब हमने एक ही रात में एक-एक स्‍वप्‍न देखा था। प्रत्‍येक स्‍वप्‍न का अपना एक विशेष अर्थ था।</verse>
				<verse number="12">वहाँ हमारे साथ एक इब्रानी युवक था। वह अंगरक्षकों के नायक का सेवक था। हमने उसे अपना-अपना स्‍वप्‍न सुनाया और उसने हमें उनका अर्थ बताया। प्रत्‍येक व्यक्‍ति को उसके स्‍वप्‍न का अर्थ बताया।</verse>
				<verse number="13">जैसा उसने हमें अर्थ बताया था वैसा ही हुआ। मुझे अपना पूर्व पद प्राप्‍त हुआ और मुख्‍य रसोइए को वृक्ष पर लटकाया गया।’</verse>
				<verse number="14">फरओ ने दूत भेजकर यूसुफ को बुलाया। वे अविलम्‍ब उसे कारागार से बाहर लाए। यूसुफ ने बाल बनाए और वस्‍त्र बदले। तत्‍पश्‍चात् वह फरओ के सम्‍मुख आया।</verse>
				<verse number="15">फरओ ने यूसुफ से कहा, ‘मैंने एक स्‍वप्‍न देखा है। किन्‍तु उसका अर्थ बतानेवाला कोई नहीं है। मैंने तुम्‍हारे विषय में सुना है कि तुम स्‍वप्‍न सुनकर उसका अर्थ बता सकते हो।’</verse>
				<verse number="16">यूसुफ ने फरओ को उत्तर दिया, ‘नहीं, मैं नहीं जानता। परन्‍तु परमेश्‍वर फरओ को कल्‍याणकारी उत्तर देगा।’</verse>
				<verse number="17">फरओ यूसुफ से बोला, ‘देखो, मैं स्‍वप्‍न में नील नदी के किनारे खड़ा था।</verse>
				<verse number="18">सहसा सात मोटी और सुन्‍दर गायें नील नदी से बाहर निकलीं। वे नरकुल की घास चरने लगीं।</verse>
				<verse number="19">उनके पीछे सात दुबली, देखने में बहुत कुरूप और कृश गायें निकलीं। मैंने ऐसे कुरूप पशु मिस्र देश में कभी नहीं देखे थे।</verse>
				<verse number="20">दुबली और देखने में कुरूप गायों ने पहली सात मोटी गायों को खा लिया।</verse>
				<verse number="21">परन्‍तु जब वे उन्‍हें खा चुकीं, तब किसी को ऐसा प्रतीत नहीं होता था कि उन्‍होंने उनको खाया है; क्‍योंकि जैसी कृश वे पहले थीं, वैसी अभी भी थीं। तब मैं जाग गया।</verse>
				<verse number="22">फिर मैंने अपने स्‍वप्‍न में एक ही डंठल में सात मोटी और अच्‍छी बालें फूटती हुई देखीं।</verse>
				<verse number="23">उनके पीछे सात मुरझाई, पतली, और पूर्वी वायु से झुलसी बालें फूटीं।</verse>
				<verse number="24">तब पतली बालों ने सात अच्‍छी बालों को खा लिया। मैंने अपना यह स्‍वप्‍न तान्‍त्रिकों को सुनाया। पर मुझ पर इसका अर्थ प्रकट करने वाला यहाँ कोई नहीं है।’</verse>
				<verse number="25">यूसुफ ने फरओ से कहा, ‘आपके दोनों स्‍वप्‍न एक ही हैं। जो कार्य परमेश्‍वर करने वाला है, उसे उसने आप पर प्रकट किया है।</verse>
				<verse number="26">सात अच्‍छी गायें सात वर्ष हैं। सात बालें भी सात वर्ष हैं। इस प्रकार स्‍वप्‍न एक ही है।</verse>
				<verse number="27">उनके पीछे नदी से निकलने वाली सात दुर्बल और देखने में कुरूप गायें सात वर्ष हैं। सात खाली और पूर्वी वायु से झुलसी बालें भी सात वर्ष हैं। अकाल के सात वर्ष!</verse>
				<verse number="28">जो बात मैंने आपसे कही, वह यही है। जो कार्य परमेश्‍वर करने वाला है, उसको उसने आप को दिखाया है।</verse>
				<verse number="29">देखिए, ऐसे सात वर्ष आएँगे जब समस्‍त देश में अत्‍यधिक अन्न उत्‍पन्न होगा।</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु उनके पश्‍चात् अकाल के सात वर्ष आएँगे। फलत: मिस्र देश में सुकाल के दिनों की उपज भुला दी जाएगी। अकाल देश को खा जाएगा।</verse>
				<verse number="31">सुकाल के उपरान्‍त आने वाले अकाल के कारण समस्‍त देश में सुकाल की उपज अज्ञात हो जाएगी; क्‍योंकि वह बहुत भयंकर अकाल होगा।</verse>
				<verse number="32">आपको एक ही स्‍वप्‍न दो बार इसलिए दिखाई दिया कि परमेश्‍वर द्वारा यह बात निश्‍चित की जा चुकी है, और वह उसे शीघ्र ही कार्यरूप में परिणत करेगा।</verse>
				<verse number="33">अब आप किसी समझदार और बुद्धिमान व्यक्‍ति को देखें और उसे मिस्र देश का प्रधान मन्‍त्री नियुक्‍त करें।</verse>
				<verse number="34">आप तत्‍काल देश में निरीक्षक भी नियुक्‍त करें। वे मिस्र देश के सुकाल के वर्षों में उपज का पांचवां भाग लें।</verse>
				<verse number="35">निरीक्षक आगामी सुकाल के सात वर्षों में सब प्रकार की भोजन सामग्री एकत्र करें। वे आपके अधीन नगरों में भोजन के लिए अन्न के भण्‍डार-गृह खोलें, और अन्न की रक्षा करें।</verse>
				<verse number="36">यह भोजन-सामग्री देश के निमित्त अकाल के उन सात वर्षों के लिए सुरक्षित रहेगी, जो मिस्र देश पर आएंगे, जिससे मिस्र देश अकाल से विनष्‍ट न हो जाए।’</verse>
				<verse number="37">यह परामर्श फरओ और उसके सब कर्मचारियों को भला लगा।</verse>
				<verse number="38">फरओ ने अपने कर्मचारियों से कहा, ‘क्‍या हम इस व्यक्‍ति के सदृश, जिसमें परमेश्‍वर का आत्‍मा है, किसी दूसरे व्यक्‍ति को पा सकते हैं?’</verse>
				<verse number="39">अत: फरओ ने यूसुफ से कहा, ‘परमेश्‍वर ने तुम पर ही ये बातें प्रकट कीं। इसलिए तुम्‍हारे सदृश समझदार और बुद्धिमान व्यक्‍ति और कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="40">तुम मेरे देश के प्रधान मंत्री होंगे। मेरी प्रजा तुम्‍हारे आदेशों का पालन करेगी। केवल राजसिंहासन पर मैं तुम से बड़ा रहूँगा।’</verse>
				<verse number="41">फरओ ने यूसुफ से पुन: कहा, ‘देखो, मैं तुम्‍हें समस्‍त मिस्र देश का प्रधान मन्‍त्री नियुक्‍त करता हूँ।’</verse>
				<verse number="42">फरओ ने अपने हाथ से मुद्रा की अंगूठी निकालकर यूसुफ के हाथ में सौंप दी। उसने यूसुफ को महीन मलमल के वस्‍त्र पहिनाए। उसने उसके गले में सोने की माला डाली।</verse>
				<verse number="43">तत्‍पश्‍चात् उसे अपने द्वितीय रथ पर चढ़ाया। लोग यूसुफ के सम्‍मुख पुकारते थे, ‘घुटने टेको ’। इस प्रकार फरओ ने यूसुफ को समस्‍त मिस्र देश का प्रधान मन्‍त्री नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="44">फरओ ने यूसुफ से यह भी कहा, ‘मैं फरओ हूँ। तुम्‍हारी आज्ञा के बिना कोई भी मनुष्‍य समस्‍त मिस्र देश में न हाथ उठा सकेगा, और न पैर।’</verse>
				<verse number="45">फरओ ने यूसुफ का नाम ‘साफनत-पानेह’ रखा। उसने ओन नगर के पुरोहित पोटीफेरा की पुत्री आसनत से उसका विवाह करा दिया। यों यूसुफ को मिस्र देश पर अधिकार प्राप्‍त हो गया।</verse>
				<verse number="46">जब यूसुफ ने मिस्र देश के राजा फरओ की सेवा में प्रवेश किया तब वह तीस वर्ष का था। वह फरओ के दरबार से निकलकर समस्‍त मिस्र देश में दौरा करने लगा।</verse>
				<verse number="47">सुकाल के सात वर्षों में खेतों में अत्‍यधिक अन्न उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="48">जब मिस्र देश में प्रचुर मात्रा में अन्न था तब यूसुफ ने सुकाल के सात वर्षों की सब प्रकार की भोजन-वस्‍तु को एकत्र किया। उसने नगरों में भोजन-वस्‍तु जमा की। उसने प्रत्‍येक नगर में उसके आस-पास के खेतों का अनाज जमा किया।</verse>
				<verse number="49">यूसुफ ने अत्‍यधिक मात्रा में, समुद्र के रेतकणों के सदृश अनाज को जमा किया, यहाँ तक कि उसने उसको मापना भी छोड़ दिया; क्‍योंकि उसे मापना असम्‍भव था।</verse>
				<verse number="50">अकाल-वर्ष के आगमन के पूर्व यूसुफ के दो पुत्र उत्‍पन्न हुए। ओन नगर के पुरोहित पोटीफेरा की पुत्री आसनत ने उनको यूसुफ से जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="51">यूसुफ ने ज्‍येष्‍ठ पुत्र का नाम ‘मनश्‍शे’ रखा; क्‍योंकि वह कहता था ‘परमेश्‍वर ने मुझे मेरे सब कष्‍ट और पिता का समस्‍त परिवार भुला दिया है।’</verse>
				<verse number="52">उसने दूसरे पुत्र का नाम ‘एफ्रइम’ रखा, क्‍योंकि वह कहता था, ‘परमेश्‍वर ने मुझे उस देश में फलवन्‍त किया है, जहाँ मुझे विपत्तियाँ झेलनी पड़ी थीं।’</verse>
				<verse number="53">मिस्र देश में सुकाल के सात वर्ष समाप्‍त हुए।</verse>
				<verse number="54">अकाल के सात वर्षों का आगमन होने लगा, जैसा यूसुफ ने कहा था। सब देशों में अकाल था किन्‍तु मिस्र देश में अन्न था।</verse>
				<verse number="55">जब मिस्र देश में भी अकाल पड़ा तब प्रजा ने अन्न के लिए फरओ की दुहाई दी। फरओ ने मिस्र निवासियों से कहा, ‘यूसुफ के पास जाओ। जो कुछ वह तुमसे कहे, वही करना।’</verse>
				<verse number="56">जब अकाल समस्‍त देश में फैल गया तब यूसुफ ने अन्न के भण्‍डार-गृह खोल दिए। वह मिस्र-निवासियों को अन्न बेचने लगा। मिस्र देश में अकाल का रूप भयंकर था।</verse>
				<verse number="57">अन्‍य देशों के लोग भी अन्न खरीदने के लिए यूसुफ के पास आने लगे; क्‍योंकि समस्‍त पृथ्‍वी पर भीषण अकाल था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="42">
				<verse number="1">जब याकूब ने देखा कि मिस्र देश में अन्न है तब उन्‍होंने अपने पुत्रों से कहा, ‘तुम एक-दूसरे का मुँह क्‍यों ताक रहे हो?</verse>
				<verse number="2">मैंने सुना है कि मिस्र देश में अन्न है। तुम वहाँ जाओ, और हमारे लिए अन्न खरीद कर लाओ, जिससे हम मरें नहीं वरन् जीवित रहें।’</verse>
				<verse number="3">अत: यूसुफ के दस भाई अन्न खरीदने के लिए मिस्र देश में आए।</verse>
				<verse number="4">याकूब ने यूसुफ के भाई बिन्‍यामिन को उसके भाइयों के साथ नहीं भेजा। उन्‍हें भय था कि कहीं बिन्‍यामिन पर कोई विपत्ति आ न पड़े।</verse>
				<verse number="5">आनेवालों में याकूब के पुत्र भी थे जो अनाज खरीदने आए थे, क्‍योंकि कनान देश में भी अकाल था।</verse>
				<verse number="6">यूसुफ मिस्र देश का प्रधान मन्‍त्री था। वह देश के सब लोगों का अन्न-विक्रेता था। यूसुफ के भाई आए। उन्‍होंने भूमि की ओर सिर झुका कर यूसुफ का अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="7">यूसुफ ने अपने भाइयों को देखकर पहचान लिया, परन्‍तु उनसे अपरिचित-सा व्‍यवहार किया। उसने उनसे कठोरता से बातें कीं। यूसुफ ने उनसे पूछा, ‘तुम लोग कहाँ से आए हो?’ वे बोले, ‘हम भोजन-सामग्री खरीदने के लिए कनान देश से आए हैं।’</verse>
				<verse number="8">यूसुफ ने अपने भाइयों को पहचान लिया, पर उन्‍होंने उसे नहीं पहचाना।</verse>
				<verse number="9">यूसुफ को उन स्‍वप्‍नों का स्‍मरण हुआ, जो उसने अपने भाइयों के विषय में देखे थे। उसने उनसे कहा, ‘तुम लोग गुप्‍तचर हो, और मिस्र देश के असुरक्षित स्‍थानों का भेद लेने आए हो।’</verse>
				<verse number="10">वे यूसुफ से बोले, ‘नहीं, स्‍वामी! आपके सेवक भोजन-सामग्री खरीदने के लिए आए हैं।</verse>
				<verse number="11">हम सब एक ही पुरुष के पुत्र हैं। हम सच्‍चे लोग हैं। हम, आपके सेवक, गुप्‍तचर नहीं हैं।’</verse>
				<verse number="12">यूसुफ उनसे बोला, ‘नहीं, तुम लोग मिस्र देश के असुरक्षित स्‍थानों का भेद लेने आए हो।’</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने कहा, ‘हम आपके सेवक, बारह भाई हैं। हम कनान देश के एक ही पुरुष के पुत्र हैं। सबसे छोटा भाई इस समय हमारे पिता के साथ है, और एक भाई नहीं रहा।’</verse>
				<verse number="14">यूसुफ ने उनसे कहा, ‘जो बात मैंने तुमसे कही, वह ठीक है। तुम गुप्‍तचर हो।</verse>
				<verse number="15">तुम्‍हारी जाँच की जाएगी: फरओ के जीवन की सौगन्‍ध, जब तक तुम्‍हारा छोटा भाई यहाँ नहीं आएगा, तब तक तुम यहाँ से नहीं जा सकोगे।</verse>
				<verse number="16">तुम अपने में से किसी एक को भेजो कि वह तुम्‍हारे भाई को लाए। तब तक तुम बन्‍दी रहोगे जिससे तुम्‍हारे कथन की जाँच की जा सके कि तुममें सच्‍चाई है कि नहीं। फरओ के जीवन की सौगन्‍ध, तुम निश्‍चय ही गुप्‍तचर हो।’</verse>
				<verse number="17">यूसुफ ने उन सबको तीन दिन तक हिरासत में रखा।</verse>
				<verse number="18">यूसुफ ने तीसरे दिन उनसे कहा, ‘यह कार्य करो तो तुम जीवित रहोगे, क्‍योंकि मैं परमेश्‍वर से डरता हूँ।</verse>
				<verse number="19">यदि तुम सच्‍चे लोग हो तो तुम्‍हारा कोई एक भाई हवालात में रहे। शेष भाई अपने भूखे परिवार के लिए अन्न लेकर जाएँ,</verse>
				<verse number="20">और अपने सबसे छोटे भाई को मेरे पास लाएँ। इस प्रकार तुम्‍हारा कथन सच्‍चा सिद्ध होगा और तुम मरने से बच जाओगे।’ तब उन्‍होंने वैसा ही किया।</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने आपस में कहा, ‘निस्‍सन्‍देह, हम अपने भाई यूसुफ के प्रति दोषी हैं। हमने उसकी आत्‍मा का कष्‍ट देखा था। जब उसने हमसे दया की भीख मांगी तब हमने नहीं सुना। अतएव अब यह कष्‍ट हम पर आया है।’</verse>
				<verse number="22">रूबेन ने उनको उत्तर दिया, ‘क्‍या मैंने तुम लोगों से नहीं कहा था कि लड़के के विरुद्ध पाप न करो! परन्‍तु तुम लोगों ने मेरी बात नहीं सुनी। अब हमसे उसके रक्‍त का प्रतिशोध लिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="23">वे नहीं जानते थे कि यूसुफ उनकी बातें समझ रहा है; क्‍योंकि उनके मध्‍य में एक दुभाषिया था।</verse>
				<verse number="24">यूसुफ उनके पास से हटकर रोने लगा। वह पुन: उनके पास लौटा और उनसे बातचीत की। यूसुफ ने उनमें से शिमोन को लेकर उनकी आंखों के सम्‍मुख उसे बन्‍दी बना लिया।</verse>
				<verse number="25">तत्‍पश्‍चात् उसने आज्ञा दी कि उनके बोरे अन्न से भर दिए जाएँ। प्रत्‍येक व्यक्‍ति के बोरे में उसके रुपए भी रखे जाएँ। उन्‍हें मार्ग के लिए भोजन-सामग्री भी दी जाए। उनके लिए ऐसा ही किया गया।</verse>
				<verse number="26">यूसुफ के भाई अन्न के बोरे अपने गधों पर लादकर चले।</verse>
				<verse number="27">जब उनमें से एक भाई ने सराय में अपने गधे को चारा देने के लिए अपना बोरा खोला, तब उसने बोरे के मुंह में अपने रुपए रखे हुए देखे।</verse>
				<verse number="28">वह अपने भाइयों से बोला, ‘मेरे रुपए लौटा दिए गए। देखो, ये मेरे बोरे में हैं।’ यह सुनकर वे अचरज में डूब गए। वे भयभीत होकर एक दूसरे को देखने लगे। उन्‍होंने कहा, ‘परमेश्‍वर ने हमारे साथ यह क्‍या किया?’</verse>
				<verse number="29">जब वे कनान देश में अपने पिता याकूब के पास आए तब उन्‍होंने अपने साथ घटी घटनाओं का उल्‍लेख उनसे किया। उन्‍होंने कहा,</verse>
				<verse number="30">‘मिस्र देश के स्‍वामी ने हमसे कठोरता से बातें कीं। उसने हमें उस देश में गुप्‍तचर समझा।</verse>
				<verse number="31">परन्‍तु हमने उससे कहा, “हम सच्‍चे लोग हैं। हम गुप्‍तचर नहीं हैं।</verse>
				<verse number="32">हम बारह भाई हैं। हम एक ही पिता के पुत्र हैं। एक भाई नहीं रहा। सबसे छोटा भाई इस समय कनान देश में हमारे पिता के पास है।”</verse>
				<verse number="33">तब उस देश के स्‍वामी ने हमसे कहा, “यदि तुम यह कार्य करो तो मुझे ज्ञात हो जाएगा कि तुम सच्‍चे लोग हो: तुम अपने भाइयों में से एक को मेरे पास छोड़ जाओ। तुम अपने भूखे परिवार के लिए अन्न लेकर जाओ,</verse>
				<verse number="34">और अपने सबसे छोटे भाई को मेरे पास लाओ। तब मुझे विश्‍वास होगा कि तुम गुप्‍तचर नहीं, वरन् सच्‍चे लोग हो। मैं तुम्‍हारे भाई को तुम्‍हें सौंप दूँगा। तब तुम इस देश में व्‍यापार भी कर सकोगे।” ’</verse>
				<verse number="35">उन्‍होंने अन्न के बोरे खोले तो देखा कि प्रत्‍येक व्यक्‍ति की रुपयों की थैली उसके बोरे में है। जब उन्‍होंने तथा उनके पिता ने रुपयों की थैलियाँ देखीं तब वे डर गए।</verse>
				<verse number="36">उनके पिता याकूब ने उनसे कहा, ‘तुम लोगों ने मुझे सन्‍तानहीन कर दिया। यूसुफ नहीं रहा। शिमोन भी नहीं रहा। अब तुम बिन्‍यामिन को ले जाओगे। ये सब विपत्तियाँ मुझ पर ही आ पड़ी हैं।’</verse>
				<verse number="37">रूबेन ने अपने पिता से कहा, ‘यदि मैं बिन्‍यामिन को वापस न लाऊं तो मेरे दोनों पुत्रों का वध कर देना। उसे मेरे हाथ में दीजिए। मैं उसे आपके पास वापस लाऊंगा।’</verse>
				<verse number="38">किन्‍तु याकूब ने कहा, ‘मेरा पुत्र बिन्‍यामिन तुम्‍हारे साथ नहीं जाएगा। उसका भाई यूसुफ तो मर चुका और वह अकेला बचा है। जिस मार्ग पर तुम जाओगे यदि उसमें बिन्‍यामिन पर कोई विपत्ति आ पड़े तो तुम लोग मुझ वृद्ध को शोक-सन्‍तप्‍त दशा में ही अधोलोक पहुँचा दोगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="43">
				<verse number="1">कनान देश में भयंकर अकाल था।</verse>
				<verse number="2">जो अन्न वे मिस्र देश से लाए थे, जब उन्‍होंने उसे खाकर समाप्‍त किया तब उनके पिता याकूब ने उनसे कहा, ‘मिस्र देश को फिर जाओ, और हमारे लिए कुछ भोजन-सामग्री खरीदकर लाओ।’</verse>
				<verse number="3">यहूदा ने अपने पिता याकूब से कहा, ‘मिस्र देश के स्‍वामी ने हमें गम्‍भीर चेतावनी दी थी, “जब तक तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारा भाई न होगा, तुम मेरे दर्शन नहीं कर सकते।”</verse>
				<verse number="4">यदि आप हमारे साथ हमारे भाई बिन्‍यामिन को भेजेंगे तो हम मिस्र देश जाएँगे और आपके लिए भोजन-वस्‍तु खरीदेंगे।</verse>
				<verse number="5">पर यदि आप बिन्‍यामिन को नहीं भेजेंगे तो हम मिस्र देश नहीं जाएँगे; क्‍योंकि मिस्र देश के स्‍वामी ने हमें गम्‍भीर चेतावनी दी है, “जब तक तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारा भाई नहीं होगा, तुम मेरे दर्शन नहीं कर सकते।” ”</verse>
				<verse number="6">याकूब ने कहा, ‘तुमने उस व्यक्‍ति को यह बताकर कि तुम्‍हारा एक और भाई है, मेरे साथ क्‍यों बुराई की?’</verse>
				<verse number="7">वे बोले, ‘उस व्यक्‍ति ने हमारे और हमारे कुटुम्‍बियों के विषय में सावधानी से प्रश्‍न पूछे थे। उसने पूछा था, “क्‍या तुम्‍हारा पिता अभी तक जीवित है? क्‍या तुम्‍हारा एक और भाई है?” जो कुछ हमने उसे बताया, वह इन प्रश्‍नों के उत्तर में बताया। हम कैसे जान सकते थे कि वह हमसे कहेगा, “अपने भाई को यहाँ लाओ?” ’</verse>
				<verse number="8">यहूदा ने अपने पिता याकूब से कहा, ‘लड़के को मेरे साथ भेजिए। हम मिस्र देश जाएँगे जिससे हम और आप एवं हमारे छोटे-छोटे बच्‍चे भूख से मरें नहीं, वरन् जीवित रहें।</verse>
				<verse number="9">मैं बिन्‍यामिन की सुरक्षा का दायित्‍व लेता हूँ। आप मेरे हाथ से उसे वापस लेंगे। यदि मैं उसे आपके पास वापस लाकर आपके सम्‍मुख नहीं खड़ा करूँगा, तो मैं आपके प्रति सदा के लिए अपराधी बना रहूँगा।</verse>
				<verse number="10">यदि हम विलम्‍ब न करते तो अब तक दो बार वहाँ से लौट चुके होते।’</verse>
				<verse number="11">उनके पिता याकूब ने उनसे कहा, ‘यदि ऐसी ही बात है तो यह करो: अपने बोरों में कनान देश की सर्वोत्तम वस्‍तुएँ रखो: बलसान, शहद, गोंद, गन्‍धरस, पिस्‍ता और बादाम। इन्‍हें मिस्र देश के स्‍वामी को भेंट देने के लिए ले जाओ।</verse>
				<verse number="12">अपने हाथों में दुगुनी रकम लेते जाओ। जो रुपया तुम्‍हारे बोरों में लौट आया था, उसे अपने साथ वापस ले जाना। सम्‍भवत: यह उनकी असावधानी है।</verse>
				<verse number="13">अपने भाई बिन्‍यामिन को भी अपने साथ लो, और मिस्र के स्‍वामी के पास पुन: जाओ।</verse>
				<verse number="14">सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर उस पुरुष की कृपादृष्‍टि तुम्‍हें प्रदान करे जिससे वह तुम्‍हारे दूसरे भाई और बिन्‍यामिन को तुम्‍हारे साथ भेज दे। यदि मुझे सन्‍तान से वंचित होना है, तो होने दो।’</verse>
				<verse number="15">यूसुफ के भाई वह भेंट, अपने हाथ में दुगुनी रकम और बिन्‍यामिन को लेकर मिस्र देश गए और यूसुफ के सम्‍मुख उपस्‍थित हुए।</verse>
				<verse number="16">यूसुफ ने उनके साथ बिन्‍यामिन को देखा। उसने अपने गृह-प्रबन्‍धक से कहा, ‘इन लोगों को महल में ले जाओ। पशु काटकर भोजन तैयार करो। ये लोग दोपहर को मेरे साथ भोजन करेंगे।’</verse>
				<verse number="17">जैसा यूसुफ ने कहा था वैसा ही गृह-प्रबन्‍धक ने किया। वह उनको यूसुफ के महल में ले गया।</verse>
				<verse number="18">वे डर गए, क्‍योंकि उनको यूसुफ के महल में पहुँचाया जा रहा था। उन्‍होंने कहा, ‘जो रुपया पहली बार हमारे बोरों में रखा गया था, उसी के कारण हमें यहाँ लाया गया है, जिससे वह हम पर दोषारोपण करके हमें गुलाम बना सके और हमारे गधों को छीन ले।’</verse>
				<verse number="19">अतएव वे यूसुफ के गृह-प्रबन्‍धक के पास गए, और उससे द्वार पर बातचीत की।</verse>
				<verse number="20">उन्‍होंने कहा, ‘हे हमारे स्‍वामी! हम पहले भोजन-सामग्री खरीदने आए थे।</verse>
				<verse number="21">जब हम लौटकर सराय में आए और अपने बोरे खोले, तब देखा कि प्रत्‍येक व्यक्‍ति की पूरी रकम उसके बोरे के मुँह में रखी है। अतएव हम उस रकम को अपने साथ वापस लाए हैं।</verse>
				<verse number="22">हम भोजन-सामग्री खरीदने के लिए अपने हाथ में दूसरी रकम भी लाए हैं। हम नहीं जानते हैं कि किस व्यक्‍ति ने हमारी रकम हमारे बोरों में वापस रखी थी।’</verse>
				<verse number="23">उसने कहा, ‘निश्‍चिन्‍त रहो, मत डरो। तुम्‍हारे परमेश्‍वर, तुम्‍हारे पिता के परमेश्‍वर ने बोरों में तुम्‍हारे लिए धन रखा होगा। मुझे तो तुम्‍हारी रकम मिल गई थी।’ तत्‍पश्‍चात् वह शिमोन को निकाल कर उनके पास लाया।</verse>
				<verse number="24">गृह-प्रबन्‍धक उनको यूसुफ के महल में ले गया। उसने उनको पानी दिया। उन्‍होंने अपने पैर धोए। उसने उनके गधों को चारा भी दिया।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने यूसुफ के दोपहर में आगमन के लिए भेंट तैयार रखी; क्‍योंकि उन्‍होंने सुना था कि वे वहाँ यूसुफ के साथ भोजन करेंगे।</verse>
				<verse number="26">यूसुफ महल में आया। वे अपने पास की भेंट लेकर महल में उसके पास गए। उन्‍होंने भूमि की ओर झुककर उसका अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="27">यूसुफ ने उनके कुशल-मंगल के विषय में पूछा, ‘क्‍या तुम्‍हारे पिता, वह वृद्ध पुरुष जिनके विषय में तुमने कहा था, सकुशल हैं? क्‍या वह अभी तक जीवित हैं?’</verse>
				<verse number="28">उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘आपके सेवक, हमारे पिता, सकुशल हैं। वह अब तक जीवित हैं।’ उन्‍होंने सिर झुकाकर पुन: अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="29">यूसुफ ने आँखें ऊपर उठाकर अपने सगे भाई बिन्‍यामिन को देखा और उनसे पूछा, ‘क्‍या यह तुम्‍हारा सबसे छोटा भाई है, जिसके विषय में तुमने मुझसे कहा था?’ वह बिन्‍यामिन से बोला, ‘मेरे पुत्र, परमेश्‍वर तुम पर अनुग्रह करे।’</verse>
				<verse number="30">यूसुफ शीघ्रता से उठा; क्‍योंकि अपने छोटे भाई के कारण उसका हृदय भर आया था। उसने एकान्‍त में आँसु बहाने के लिए स्‍थान खोजा। वह अपने कक्ष में आया और वहाँ रो पड़ा।</verse>
				<verse number="31">तत्‍पश्‍चात् उसने अपना मुँह धोया। वह कक्ष से बाहर निकला। उसने अपने को संयमित किया और आदेश दिया, ‘भोजन परोसा जाए।’</verse>
				<verse number="32">सेवकों ने यूसुफ को अलग भोजन परोसा। इसी प्रकार यूसुफ के भाइयों को एवं यूसुफ के साथ भोजन करनेवाले मिस्र निवासियों को भी अलग-अलग भोजन परोसा गया। मिस्र के निवासी इब्रानियों के साथ भोजन नहीं करते; क्‍योंकि उनके लिए यह घृणास्‍पद कार्य माना जाता है।</verse>
				<verse number="33">यूसुफ के भाई उसके सम्‍मुख अपनी आयु के क्रम से बैठाए गए। पहले ज्‍येष्‍ठ पुत्र और सबसे अंत में सबसे छोटा पुत्र। वे अचरज में डूबे एक-दूसरे को देखने लगे।</verse>
				<verse number="34">यूसुफ अपने सम्‍मुख से व्‍यंजन उठाकर उनके पास भेजता था। बिन्‍यामिन के व्‍यंजन की मात्रा अन्‍य भाइयों की अपेक्षा पाँच गुना अधिक थी। यूसुफ के भाइयों ने खाया-पिया और उसके साथ आनन्‍द मनाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="44">
				<verse number="1">यूसुफ ने अपने गृह-प्रबन्‍धक को आदेश दिया, ‘इन लोगों के बोरों में इतनी भोजन-सामग्री भर दो जितनी वे ले जा सकते हैं। प्रत्‍येक व्यक्‍ति के रुपए भी उसके बोरे के मुँह में रख दो।</verse>
				<verse number="2">मेरा चाँदी का चषक सबसे छोटे भाई के बोरे के मुँह में उसके अन्न के रुपयों के साथ रख दो।’ जैसा यूसुफ ने गृह-प्रबन्‍धक से कहा था, उसने वैसा ही किया।</verse>
				<verse number="3">जब प्रात: प्रकाश हुआ तब वे अपने गधों के साथ भेज दिए गए।</verse>
				<verse number="4">वे नगर से अधिक दूर नहीं गए थे कि यूसुफ ने अपने गृह-प्रबन्‍धक से कहा, ‘जाओ, उन लोगों का पीछा करो। जब तुम उनके निकट पहुँचो, तब उन से कहना, “क्‍यों तुम लोगों ने भलाई के बदले बुराई की? क्‍यों तुमने मेरे स्‍वामी का चाँदी का चषक चुराया?</verse>
				<verse number="5">मेरे स्‍वामी इस चषक में जल पीकर शकुन विचारते हैं। जो तुम ने किया, वह बुरा कार्य है।” ’</verse>
				<verse number="6">गृह-प्रबन्‍धक ने उनका पीछा करके उन्‍हें पकड़ लिया। उसने यूसुफ के भाइयों से वे ही बातें कहीं।</verse>
				<verse number="7">वे गृह-प्रबन्‍धक से बोले, ‘स्‍वामी, क्‍यों आप ऐसी बातें कह रहे हैं? आपके सेवकों से ऐसा काम दूर ही रहे।</verse>
				<verse number="8">देखिए, जो रुपया हमें अपने बोरों के मुंह में रखा हुआ मिला था, उसे हम कनान देश से आपके पास वापस लाए थे। तब क्‍यों हम आपके स्‍वामी के महल से सोने-चाँदी की चोरी करते?</verse>
				<verse number="9">आपके सेवकों में से जिस किसी के पास चषक पाया जाए, उसे मृत्‍यु दण्‍ड मिले। हम भी स्‍वामी के गुलाम बन जाएँगे।’</verse>
				<verse number="10">गृह-प्रबन्‍धक ने कहा, ‘तो अब तुम्‍हारे कथन के अनुसार हो। परन्‍तु वही व्यक्‍ति मेरा गुलाम बनेगा, जिसके पास चषक पाया जाएगा। शेष व्यक्‍ति निर्दोष माने जाएँगे।’</verse>
				<verse number="11">प्रत्‍येक व्यक्‍ति ने शीघ्रता से अपना बोरा भूमि पर उतारा और उसको खोला।</verse>
				<verse number="12">गृह-प्रबन्‍धक ने ज्‍येष्‍ठ भाई के बोरे से आरम्‍भ करके सबसे छोटे भाई के बोरे में ढूँढ़ा। चषक बिन्‍यामिन के बोरे में मिला।</verse>
				<verse number="13">भाइयों ने अपने वस्‍त्र फाड़कर शोक प्रकट किया। वे गधों पर बोरे लादकर नगर की ओर लौटे।</verse>
				<verse number="14">यहूदा और उसके भाई यूसुफ के महल में आए। यूसुफ वहीं था। वे उसके सम्‍मुख भूमि पर गिरे।</verse>
				<verse number="15">यूसुफ उनसे बोला, ‘तुमने यह कैसा कार्य किया? क्‍या तुम नहीं जानते कि मुझ जैसा व्यक्‍ति निश्‍चय ही शकुन विचार सकता है?’</verse>
				<verse number="16">यहूदा ने कहा, ‘हम अपने स्‍वामी से क्‍या कह सकते हैं? हम क्‍या बोलें? हम कैसे अपने को निर्दोष सिद्ध करें? परमेश्‍वर ने आपके सेवकों के दुष्‍कर्म का पता लगा लिया है। अब हम और वह, जिसके पास चषक पाया गया, आपके गुलाम हैं।’</verse>
				<verse number="17">यूसुफ ने कहा, ‘ऐसा कार्य मुझसे दूर ही रहे। जिस व्यक्‍ति के अधिकार में चषक पाया गया है, वही मेरा गुलाम बनेगा। तुम लोग सकुशल अपने पिता के पास चले जाओ।’</verse>
				<verse number="18">तब यहूदा, यूसुफ के निकट आया। उसने कहा, ‘हे मेरे स्‍वामी, कृपया अपने सेवक को अनुमति दीजिए कि वह आपसे कुछ कह सके। आपके सेवक पर आपका क्रोध न भड़के; क्‍योंकि आप स्‍वयं फरओ के सदृश हैं।</verse>
				<verse number="19">मेरे स्‍वामी, आपने अपने सेवक से पूछा था, “क्‍या तुम्‍हारे पिता तथा अन्‍य भाई हैं?”</verse>
				<verse number="20">हमने अपने स्‍वामी को उत्तर दिया था, “हमारे वृद्ध पिता हैं और उनकी वृद्धावस्‍था में उत्‍पन्न एक छोटा भाई है। उसके सगे भाई की मृत्‍यु हो चुकी है। वह अपनी मां के बच्‍चों में अकेला बचा है। हमारे पिता उससे विशेष प्रेम करते हैं।”</verse>
				<verse number="21">तब आपने हमें अपने सेवकों को, आदेश दिया था, “उसे मेरे पास लाओ जिससे मैं अपनी आँखों से उसे देखूँ।”</verse>
				<verse number="22">हम अपने स्‍वामी से बोले थे, “वह लड़का अपने पिता को नहीं छोड़ सकता। यदि वह अपने पिता को छोड़ेगा तो उसके पिता मर जाएँगे।”</verse>
				<verse number="23">तब आपने हमें, अपने सेवकों को चेतावनी दी थी, “जब तक तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारा छोटा भाई नहीं आएगा, तुम मेरे दर्शन नहीं कर सकते।”</verse>
				<verse number="24">हम अपने पिता, आपके सेवक, के पास गए, और उनको अपनी बातें बताईं।</verse>
				<verse number="25">जब हमारे पिता ने कहा, “मिस्र देश फिर जाओ, और हमारे लिए कुछ भोजन-सामग्री खरीद लाओ,”</verse>
				<verse number="26">तब हमने कहा, “हम नहीं जा सकते। यदि हमारा छोटा भाई हमारे साथ जाएगा तो हम जाएँगे; क्‍योंकि जब तक हमारा छोटा भाई हमारे साथ न होगा हम मिस्र देश के स्‍वामी के दर्शन नहीं कर सकते।”</verse>
				<verse number="27">हमारे पिता, आपके सेवक, ने हमसे कहा, “तुम तो जानते हो राहेल ने मुझसे दो पुत्रों को जन्‍म दिया था।</verse>
				<verse number="28">एक पुत्र मुझे छोड़कर चला गया। निस्‍सन्‍देह वह टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया। तब से मैंने उसे कभी नहीं देखा।</verse>
				<verse number="29">यदि तुम इसको भी मेरे पास से ले जाओ और इस पर कोई विपत्ति आ पड़े, तो तुम लोग मुझ वृद्ध को शोक-सन्‍तप्‍त दशा में ही अधोलोक पहुँचा दोगे।”</verse>
				<verse number="30">अब, यदि मैं अपने पिता, आपके सेवक, के पास जाऊं और लड़का हमारे साथ नहीं हो, और वह देखें कि लड़का हमारे साथ नहीं है, तो वह मर जाएँगे; क्‍योंकि उनके प्राण तो लड़के में अटके हैं। अत: हम अपने वृद्ध पिता को शोक-सन्‍तप्‍त दशा में ही अधोलोक पहुँचा देंगे।</verse>
				<verse number="31"></verse>
				<verse number="32">आपके सेवक, मैंने, अपने पिता से लड़के की सुरक्षा का दायित्‍व यह कहकर लिया है, “यदि मैं उसे आपके पास वापस नहीं लाता तो मैं आपके प्रति आजीवन अपराधी बना रहूँगा।”</verse>
				<verse number="33">इसलिए अब कृपया अनुमति दीजिए कि इस लड़के के स्‍थान पर आपका यह सेवक अपने स्‍वामी का गुलाम बन कर रहे और लड़का अपने भाइयों के साथ लौट जाए।</verse>
				<verse number="34">यदि लड़का मेरे साथ नहीं हो तो मैं अपने पिता के पास कैसे लौट सकता हूँ? मैं नहीं चाहता कि मुझे अपने पिता के साथ घटनेवाली सम्‍भावित दुर्घटना को देखना पड़े।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="45">
				<verse number="1">यूसुफ अपने पास खड़े लोगों के सम्‍मुख स्‍वयं को रोक न सका। वह चिल्‍लाया, ‘मेरे पास से सब लोगों को बाहर करो।’ जब यूसुफ ने स्‍वयं को अपने भाइयों पर प्रकट किया तब उसके साथ कोई न था।</verse>
				<verse number="2">वह उच्‍च स्‍वर में रो पड़ा। मिस्र-निवासियों ने उसके रोने की आवाज सुनी। फरओ के राजमहल में भी इसका समाचार पहुँचा।</verse>
				<verse number="3">यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, ‘मैं यूसुफ हूँ। क्‍या अब तक मेरे पिता जीवित हैं?’ उसके भाई उसे उत्तर न दे सके; क्‍योंकि वे उसके सामने घबरा गए थे।</verse>
				<verse number="4">यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, ‘कृपया मेरे निकट आओ।’ वे निकट आए। उसने कहा, ‘मैं तुम्‍हारा भाई यूसुफ हूँ, जिसे तुमने मिस्र देश आने वाले व्‍यापारियों को बेच दिया था।</verse>
				<verse number="5">अब दु:खित न हो। अपने आप पर क्रोध भी न करो कि तुमने मुझे बेचा था। पर परमेश्‍वर ने जीवन बचाने के लिए तुमसे पहले मुझे यहाँ भेजा है।</verse>
				<verse number="6">पिछले दो वर्ष से इस देश में अकाल पड़ रहा है। अभी पाँच वर्ष और शेष हैं। उस अवधि में न हल चलेगा और न फसल काटी जाएगी।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर ने तुमसे पहले मुझे भेजा कि तुम्‍हारे वंश की पृथ्‍वी पर रक्षा की जाए, तुम्‍हारी अनेक सन्‍तान के प्राण बचाए जाएँ।</verse>
				<verse number="8">इसलिए तुमने नहीं, वरन् परमेश्‍वर ने मुझे यहाँ भेजा है। उसी ने मुझे फरओ का प्रधान मन्‍त्री, उसके महल का स्‍वामी और समस्‍त मिस्र देश का शासक नियुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="9">शीघ्रता करो, और मेरे पिता के पास जाकर उनसे कहो, “आपका पुत्र यूसुफ यह कहता है: परमेश्‍वर ने समस्‍त मिस्र देश का स्‍वामी मुझे नियुक्‍त किया है। अत: मत रुकिए वरन् मेरे पास आ जाइए।</verse>
				<verse number="10">आप गोशेन प्रदेश में निवास करेंगे। आप, आपके पुत्र-पौत्रादि, आपकी भेड़-बकरी, गाय-बैल, एवं आपके पास जो कुछ है, मेरे निकट ही रहेंगे।</verse>
				<verse number="11">वहाँ मैं आपके लिए भोजन-सामग्री की व्‍यवस्‍था करूँगा; क्‍योंकि अभी अकाल के पाँच वर्ष शेष हैं। ऐसा न हो कि आप, आपके परिवार एवं आपके साथ के लोगों को अभाव हो।”</verse>
				<verse number="12">देखो, तुम्‍हारी आँखें, मेरे भाई बिन्‍यामिन की आँखें, देख रही हैं कि तुमसे वार्तालाप करने वाला मैं यूसुफ हूँ।</verse>
				<verse number="13">तुम मेरे पिता से, मिस्र देश में मेरे समस्‍त प्रताप का, और जो कुछ तुमने देखा है, उन सबका वर्णन अवश्‍य करना। अब शीघ्रता करो और मेरे पिता को यहाँ ले आओ।’</verse>
				<verse number="14">तब यूसुफ अपने भाई बिन्‍यामिन के गले लग कर रोने लगा। वह भी उसके गले लग कर रोया।</verse>
				<verse number="15">उसने अपने सब भाइयों का चुम्‍बन किया और उनके गले लग कर रोया। तत्‍पश्‍चात् यूसुफ के भाइयों ने उससे बातचीत की।</verse>
				<verse number="16">जब फरओ के राजभवन में यह समाचार पहुँचा कि यूसुफ के भाई आए हैं, तब वह और उसके कर्मचारी आनन्‍दित हुए।</verse>
				<verse number="17">फरओ ने यूसुफ से कहा, ‘तुम अपने भाइयों से कहो कि वे यह कार्य करें: वे अपने पशुओं पर अन्न लाद कर कनान देश को लौटें।</verse>
				<verse number="18">वहाँ से वे अपने पिता और अपने समस्‍त परिवार को लेकर तुम्‍हारे पास आएँ। मैं उनको मिस्र देश की सर्वोत्तम वस्‍तुएँ दूँगा। वे मिस्र देश के राजसी व्‍यंजन खाएँगे।</verse>
				<verse number="19">उनको आदेश दो कि वे छोटे-छोटे बच्‍चों और स्‍त्रियों के लिए मिस्र देश से गाड़ियाँ ले जाएँ और अपने पिता को लेकर आएँ।</verse>
				<verse number="20">वे अपने सामान की चिन्‍ता न करें, क्‍योंकि समस्‍त मिस्र देश की सर्वोत्तम वस्‍तुएँ उनकी ही हैं।’</verse>
				<verse number="21">याकूब के पुत्रों ने ऐसा ही किया। यूसुफ ने उन्‍हें फरओ के आदेशानुसार गाड़ियाँ दीं, मार्ग के लिए भोजन-सामग्री दी।</verse>
				<verse number="22">यूसुफ ने प्रत्‍येक भाई को एक-एक जोड़ा राजसी वस्‍त्र दिए, पर बिन्‍यामिन को चांदी के तीन सौ सिक्‍के के साथ पांच जोड़े राजसी वस्‍त्र दिए।</verse>
				<verse number="23">उसने अपने पिता को ये वस्‍तुएँ भेजीं: दस गधों पर लदी मिस्र देश की सर्वोत्तम वस्‍तुएँ, दस गदहियों पर लदा अन्न तथा रोटियाँ, और पिता के यात्रा-मार्ग के लिए भोजन-सामग्री।</verse>
				<verse number="24">तत्‍पश्‍चात् उसने अपने भाइयों को भेज दिया। जब वे प्रस्‍थान करने लगे, यूसुफ ने उनसे कहा, ‘मार्ग में लड़ाई-झगड़ा मत करना।’</verse>
				<verse number="25">वे मिस्र देश से चले गए। वे अपने पिता याकूब के पास कनान देश में आए।</verse>
				<verse number="26">उन्‍होंने अपने पिता को बताया, ‘यूसुफ अभी तक जीवित है। वह समस्‍त मिस्र देश का शासक है।’ याकूब का हृदय सुन्न पड़ गया, क्‍योंकि उन्‍होंने उनकी बातों पर विश्‍वास नहीं किया।</verse>
				<verse number="27">परन्‍तु जब यूसुफ के भाइयों ने वे सब बातें, जो यूसुफ ने उनसे कही थीं, अपने पिता याकूब को बताईं, जब उन्‍होंने स्‍वयं उन गाड़ियों को देखा जिन्‍हें यूसुफ ने उन को लाने के लिए भेजा था, तब उनकी आत्‍मा को नवस्‍फूर्ति प्राप्‍त हुई।</verse>
				<verse number="28">याकूब ने कहा, ‘बस, इतना ही पर्याप्‍त है कि मेरा पुत्र यूसुफ अब तक जीवित है। मैं जाऊंगा। मैं अपनी मृत्‍यु के पूर्व उसे देखूँगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="46">
				<verse number="1">याकूब ने अपनी समस्‍त सम्‍पत्ति के साथ प्रस्‍थान किया। वह बएर-शबा पहुँचे। वहाँ उन्‍होंने अपने पिता इसहाक के परमेश्‍वर को अनेक प्रकार की बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="2">परमेश्‍वर ने रात को दर्शन में याकूब से कहा, ‘याकूब! याकूब!’ वह बोले, ‘क्‍या आज्ञा है?’</verse>
				<verse number="3">परमेश्‍वर ने कहा, ‘मैं परमेश्‍वर हूँ: तेरे पिता का परमेश्‍वर हूँ। तू मिस्र देश जाने से मत डर; क्‍योंकि मैं वहाँ तुझसे एक महान राष्‍ट्र का उद्भव करूँगा।</verse>
				<verse number="4">मैं तेरे साथ मिस्र देश जाऊंगा और वहाँ से तुझे पुन: वापस लाऊंगा। तेरी मृत्‍यु पर यूसुफ ही तेरी आँखें बन्‍द करेगा। ’</verse>
				<verse number="5">याकूब ने बएर-शबा से प्रस्‍थान किया। जो गाड़ियाँ फरओ ने याकूब को लाने के लिए भेजी थीं, उनमें याकूब के पुत्रों ने अपने पिता, छोटे-छोटे बच्‍चों और अपनी स्‍त्रियों को बैठाया और उन्‍हें ले गए।</verse>
				<verse number="6">याकूब और उनके साथ जो सन्‍तति थी, वे सब अपने पशुओं तथा कनान देश में अर्जित सम्‍पत्ति को लेकर मिस्र देश में आए।</verse>
				<verse number="7">याकूब अपने पुत्र-पौत्रों एवं पुत्री-पौत्रियों अर्थात् अपनी समस्‍त सन्‍तति को अपने साथ मिस्र देश में लाए।</verse>
				<verse number="8">इस्राएल अर्थात् याकूब के पुत्रों के नाम जो मिस्र देश में आए थे, ये हैं: याकूब का ज्‍येष्‍ठ पुत्र रूबेन;</verse>
				<verse number="9">रूबेन के पुत्र: हनोक, पल्‍लू, हेस्रोन और कर्मी।</verse>
				<verse number="10">शिमोन के पुत्र: यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, सोहर और कनानी स्‍त्री से उत्‍पन्न शाऊल।</verse>
				<verse number="11">लेवी के पुत्र: गेर्शोन, कहात, और मरारी।</verse>
				<verse number="12">यहूदा के पुत्र: एर, ओनन, शेला, पेरेस और जेरह। एर और ओनन की मृत्‍यु कनान देश में हो गई थी। पेरेस के पुत्र हेस्रोन और हामूल थे।</verse>
				<verse number="13">इस्‍साकार के पुत्र: तोला,पूव्‍वा, याशूब और शिम्रोन।</verse>
				<verse number="14">जबूलून के पुत्र: सेरद, एलोन और यहलएल।</verse>
				<verse number="15">ये लिआ के पुत्र थे जिन्‍हें उसने याकूब से पद्दन-अराम क्षेत्र में जन्‍म दिया था। उसकी पुत्री दीना भी थी। ये सब पुत्र-पौत्र आदि मिलकर तैंतीस प्राणी थे।</verse>
				<verse number="16">गाद के पुत्र: सिप्‍योन, हग्‍गी, शूनी, एस्‍बोन, एरी, अरोदी और अर्एली।</verse>
				<verse number="17">आशेर के पुत्र: यिम्‍ना, यिश्‍वा, यिश्वी, बरीआ थे। उनकी बहिन सेरह थी। बरीआ के पुत्र: हेबर और मल्‍कीएल थे।</verse>
				<verse number="18">ये सेविका जिल्‍पा के, जिसे लाबान ने अपनी पुत्री लिआ को दिया था, पुत्र-पौत्र आदि थे। उसके द्वारा ये सोलह प्राणी याकूब को उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="19">याकूब की पत्‍नी राहेल के पुत्र यूसुफ और बिन्‍यामिन थे।</verse>
				<verse number="20">यूसुफ को मिस्र देश में मनश्‍शे और एफ्रइम नामक पुत्र उत्‍पन्न हुए थे। उन्‍हें ओन नगर के पुरोहित पोटीफेरा की पुत्री आसनत ने जन्‍म दिया था।</verse>
				<verse number="21">बिन्‍यामिन के पुत्र: बेला, बेकर, अश्‍बेल, गेरा, नामन, एही, रोश, मूप्‍पीम, हूप्‍पीम और आर्द।</verse>
				<verse number="22">ये सब चौदह प्राणी राहेल के द्वारा याकूब को उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="23">दान का पुत्र हूशीम था।</verse>
				<verse number="24">नफ्‍ताली के पुत्र: यहसएल, गूनी, येसर और शिल्‍लेम।</verse>
				<verse number="25">ये सेविका बिल्‍हा के, जिसे लाबान ने अपनी पुत्री राहेल को दिया था, पुत्र-पौत्र आदि थे। उसके द्वारा ये सात प्राणी याकूब को उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="26">याकूब के वंश के समस्‍त प्राणी, जो उनके साथ मिस्र देश में आए थे, याकूब की बहुओं को छोड़कर, कुल छियासठ व्यक्‍ति थे।</verse>
				<verse number="27">यूसुफ के पुत्र, जो उसको मिस्र देश में उत्‍पन्न हुए थे, दो थे। इस प्रकार याकूब के परिवार के समस्‍त प्राणी, जो मिस्र देश में आए, कुल सत्तर थे।</verse>
				<verse number="28">याकूब† ने अपने आगे यहूदा को यूसुफ के पास भेजा कि वह उनसे मिलने को गोशेन प्रदेश में आए । तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने गोशेन प्रदेश में प्रवेश किया।</verse>
				<verse number="29">यूसुफ ने अपना रथ जुतवाया, और वह अपने पिता याकूब† से भेंट करने को गोशेन प्रदेश गया। वह उनके सम्‍मुख गया। वह उनके गले लगकर देर तक रोता रहा।</verse>
				<verse number="30">याकूब ने यूसुफ से कहा, ‘अब मैं मर सकूँगा, क्‍योंकि मैंने तेरा मुख देख लिया कि तू अब तक जीवित है।’</verse>
				<verse number="31">यूसुफ अपने भाइयों और पिता के परिवार के सदस्‍यों से बोला, ‘अब मैं जाकर फरओ से कहूँगा, “मेरे भाई और मेरे पिता का परिवार जो कनान देश में थे, मेरे पास आए हैं।</verse>
				<verse number="32">ये लोग चरवाहे हैं, क्‍योंकि ये बहुत समय से पशु-पालन करते आए हैं। वे अपने साथ भेड़-बकरी, गाय-बैल तथा अपनी समस्‍त सम्‍पत्ति लाए हैं।”</verse>
				<verse number="33">जब फरओ आपको बुलाए और आपसे पूछे, “तुम्‍हारा व्‍यवसाय क्‍या है?”,</verse>
				<verse number="34">तब आप कहना, “आपके सेवक, हम, और हमारे पूर्वज बचपन से अब तक पशु पालते आए हैं” जिससे आप गोशेन प्रदेश में रह सकें। मिस्र निवासी चरवाहों से घृणा करते हैं!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="47">
				<verse number="1">यूसुफ ने जाकर फरओ को बताया, ‘मेरे पिता और भाई अपनी भेड़-बकरी, गाय-बैल, तथा समस्‍त सम्‍पत्ति के साथ कनान देश से आए हैं। वे अभी गोशेन प्रदेश में हैं।’</verse>
				<verse number="2">यूसुफ ने अपने भाइयों में से पांच व्यक्‍ति चुनकर उन्‍हें फरओ के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया।</verse>
				<verse number="3">फरओ ने यूसुफ के भाइयों से पूछा, ‘तुम्‍हारा व्‍यवसाय क्‍या है?’ उन्‍होंने फरओ को उत्तर दिया,‘हम, आपके सेवक, अपने पूर्वजों के समान चरवाहे हैं।’</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने फरओ से यह भी कहा, हम मिस्र देश में प्रवास करने के लिए आए हैं। कनान देश में भयंकर अकाल पड़ा है। इसलिए आपके सेवकों को भेड़-बकरी के लिए चारा नहीं रहा। अब कृपया अपने सेवकों को गोशेन प्रदेश में रहने की अनुमति दीजिए।’</verse>
				<verse number="5">फरओ ने यूसुफ से कहा, ‘तुम्‍हारे पिता और भाई तुम्‍हारे पास आए हैं।</verse>
				<verse number="6">मिस्र देश तुम्‍हारे सम्‍मुख है। अपने पिता और भाइयों को मिस्र देश की सर्वोत्तम भूमि पर बसाओ। उन्‍हें गोशेन प्रदेश में रहने दो। यदि तुम जानते हो कि उनमें परिश्रमी पुरुष हैं तो उन्‍हें मेरे पशुओं के अधिकारी नियुक्‍त कर दो।’</verse>
				<verse number="7">यूसुफ अपने पिता याकूब के पास आया। उसने उन्‍हें फरओ के सम्‍मुख उपस्‍थित किया। याकूब ने फरओ को आशीर्वाद दिया।</verse>
				<verse number="8">फरओ ने याकूब से पूछा: ‘आपकी उम्र कितने वर्ष की है?’</verse>
				<verse number="9">याकूब ने फरओ को उत्तर दिया, ‘मेरे प्रवास की अवधि कुल एक सौ तीस वर्ष हुई है। मेरे जीवन के दिन थोड़े हैं और वे बुरे बीते हैं। अभी मैंने अपने जीवन के उतने दिन व्‍यतीत नहीं किए हैं जितने मेरे पूर्वजों ने अपने प्रवास काल में बिताए थे।’</verse>
				<verse number="10">याकूब फरओ को आशीर्वाद देकर उसके सम्‍मुख से बाहर चले गए।</verse>
				<verse number="11">यूसुफ ने अपने पिता और भाइयों को बसा दिया। उसने फरओ की आज्ञा के अनुसार उन्‍हें मिस्र देश में, उसके सर्वोत्तम भूमिक्षेत्र अर्थात् रामसेस प्रदेश में खेती करने का अधिकार प्रदान किया।</verse>
				<verse number="12">उसने अपने पिता और भाइयों और अपने पिता के समस्‍त परिवार के लोगों की संख्‍या अनुसार भोजन-व्‍यवस्‍था कर दी।</verse>
				<verse number="13">समस्‍त पृथ्‍वी पर भोजन-सामग्री उपलब्‍ध न थी; क्‍योंकि अकाल अत्‍यन्‍त भयंकर था। मिस्र और कनान देश अकाल के कारण त्रस्‍त थे।</verse>
				<verse number="14">जो मुद्रा मिस्र और कनान देश में लेन-देन में उपलब्‍ध थी, और जिससे लोग अनाज खरीदते थे, उसे यूसुफ ने संग्रह करके फरओ के कोष में जमा कर दिया।</verse>
				<verse number="15">जब मिस्र और कनान देश में मुद्रा समाप्‍त हो गई तब मिस्र के निवासी यूसुफ के पास आए। उन्‍होंने कहा, ‘हमें रोटी दीजिए। क्‍यों हम आपके रहते मरें? हमारा रुपया-पैसा समाप्‍त हो गया है।’</verse>
				<verse number="16">यूसुफ बोला, ‘तो अपने पशु लाओ। यदि तुम्‍हारा रुपया-पैसा समाप्‍त हो गया है तो मैं तुम्‍हें तुम्‍हारे पशुओं के बदले में अनाज दूँगा।’</verse>
				<verse number="17">अत: वे यूसुफ के पास अपने पशु ले आए। यूसुफ ने घोड़ों, भेड़-बकरियों, गाय-बैलों और गधों के बदले में उनको अनाज दिया। यूसुफ ने उस वर्ष उनके समस्‍त पशुओं के बदले में उनकी भोजन-व्‍यवस्‍था की।</verse>
				<verse number="18">वह वर्ष व्‍यतीत हुआ। लोग दूसरे वर्ष यूसुफ के पास पुन: आए। वे उससे बोले, ‘हम अपने स्‍वामी से यह बात नहीं छिपाएँगे कि हमारा रुपया-पैसा समाप्‍त हो गया है। हमारे पशु भी स्‍वामी के हो गए। अब स्‍वामी की दृष्‍टि में हमारी देह और भूमि के अतिरिक्‍त हमारे पास और कुछ भी शेष नहीं रहा।</verse>
				<verse number="19">हम और हमारे खेत आपके रहते क्‍यों नष्‍ट हों? आप अनाज देकर हमें और हमारे खेतों को खरीद लीजिए। तब हम और हमारे खेत फरओ के गुलाम हो जाएँगे। हमें बीज दीजिए जिससे हम नष्‍ट न हों वरन् जीवित रहें। हमारे खेत न उजड़ें।’</verse>
				<verse number="20">अत: यूसुफ ने फरओ के लिए मिस्र देश के सब खेत खरीद लिये। प्रत्‍येक मिस्र निवासी ने अपना खेत बेच दिया; क्‍योंकि अकाल ने उन्‍हें भयंकर रूप से प्रभावित किया था। भूमि पर फरओ का अधिकार हो गया।</verse>
				<verse number="21">यूसुफ ने मिस्र देश के एक सीमान्‍त से दूसरे सीमान्‍त तक लोगों को हटाकर नगरों में बसा दिया।</verse>
				<verse number="22">उसने केवल पुरोहितों के खेत नहीं खरीदे। फरओ की ओर से पुरोहितों को अन्न मिलता था। जो भत्ता फरओ उन्‍हें देता था, उसी से वे अपनी जीविका चलाते थे। अतएव उन्‍होंने अपने खेत नहीं बेचे।</verse>
				<verse number="23">यूसुफ ने लोगों से कहा, ‘देखो, आज मैंने तुम्‍हें और तुम्‍हारे खेतों को फरओ के लिए खरीदा है। यह बीज तुम्‍हारे लिए है। तुम खेतों में इसे बोओ।</verse>
				<verse number="24">तुम फसल की कटाई के समय उपज का पाँचवाँ अंश फरओ को दोगे। शेष चार अंश तुम्‍हारे होंगे। अर्थात् प्रत्‍येक अंश खेत के बीज के लिए, तुम्‍हारे एवं परिवार के सदस्‍यों के लिए तथा छोटे बच्‍चों के आहार के लिए होगा।’</verse>
				<verse number="25">वे बोले, ‘आपने हमारी जीवन-रक्षा की है। यदि हमारे स्‍वामी हम पर कृपा दृष्‍टि बनाए रखें, तो हम फरओ के गुलाम बने रहेंगे।’</verse>
				<verse number="26">यूसुफ ने मिस्र देश की भूमि से सम्‍बन्‍धित नियम बनाया कि फरओ उपज का पांचवां अंश लेगा। यह नियम आज तक प्रचलित है। केवल पुरोहितों के खेतों पर फरओ का अधिकार नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="27">इस्राएली समाज मिस्र देश के गोशेन प्रदेश में रहने लगा। उन्‍होंने उस पर अधिकार कर लिया। वे फले-फूले और असंख्‍य हो गए।</verse>
				<verse number="28">याकूब सत्रह वर्ष तक मिस्र देश में जीवित रहे। इस प्रकार उनकी पूर्ण आयु एक सौ सैंतालीस वर्ष की हुई।</verse>
				<verse number="29">याकूब की मृत्‍यु का दिन निकट आया तब उन्‍होंने अपने पुत्र यूसुफ को बुलाकर उससे कहा, ‘यदि तू मेरा आदर-सम्‍मान करता है तो मेरी जांघ के नीचे हाथ रखकर शपथ खा कि तू मेरे साथ प्रेमपूर्ण और सत्‍यनिष्‍ठ व्‍यवहार करेगा। मुझे मिस्र देश में मत गाड़ना।</verse>
				<verse number="30">वरन् जब मैं अपने मृत पूर्वजों के साथ सोऊं तब मुझे मिस्र देश से ले जाना और मेरे पूर्वजों के कब्रिस्‍तान में गाड़ना।’ यूसुफ ने उत्तर दिया, ‘मैं आपके वचन के अनुसार करूँगा।’</verse>
				<verse number="31">पर याकूब ने कहा, ‘मुझसे शपथ खा।’ यूसुफ ने उनसे शपथ खाई। याकूब ने पलंग के सिरहाने पर अपना सिर झुकाकर वन्‍दना की।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="48">
				<verse number="1">इन बातों के पश्‍चात् किसी ने यूसुफ से कहा, ’आपके पिता बीमार हैं।’ अतएव वह अपने दोनों पुत्रों, मनश्‍शे और एफ्रइम को लेकर गया।</verse>
				<verse number="2">किसी ने याकूब को बताया, ‘आपका पुत्र यूसुफ आपके पास आया है।’ याकूब ने अपनी शक्‍ति संचित की और वह। उठकर पलंग पर बैठ गए।</verse>
				<verse number="3">याकूब ने यूसुफ से कहा, ‘सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर ने मुझे कनान देश के लूज नगर में दर्शन दिए थे। उसने मुझे यह आशिष दी थी,</verse>
				<verse number="4">“देख, मैं तुझे फलवन्‍त करूँगा। मैं तुझे असंख्‍य बनाऊंगा। मैं तुझे अनेक जातियों का समुदाय बनाऊंगा। मैं तेरे पश्‍चात् तेरे वंश के अधिकार में यह देश सदा-सर्वदा के लिए सौंप दूँगा।”</verse>
				<verse number="5">अब तेरे दोनों पुत्र, जो मिस्र देश में मेरे आगमन के पूर्व तुझे उत्‍पन्न हुए थे, वे मेरे हैं। जैसे रूबेन और शिमोन हैं वैसे मनश्‍शे और एफ्रइम मेरे हैं।</verse>
				<verse number="6">जो पुत्र इनके पश्‍चात् तुझे उत्‍पन्न्होंगे, वे तेरे ही कहलाएँगे। किन्‍तु वे उत्तराधिकार में अपने भाइयों के वंश-नाम से सम्‍बोधित किए जाएँगे।</verse>
				<verse number="7">जब मैं पद्दन से आ रहा था, एप्राता नगर अभी कुछ दूर था, तब कनान देश में मेरे सम्‍मुख ही राहेल का मार्ग में देहावसान हो गया। मैंने उसे वहीं एप्राता नगर (अर्थात् बेतलेहम) के मार्ग में गाड़ दिया।’</verse>
				<verse number="8">जब इस्राएल, अर्थात् याकूब ने यूसुफ के पुत्रों को देखा तब पूछा, ‘ये कौन हैं?’</verse>
				<verse number="9">यूसुफ ने अपने पिता को उत्तर दिया, ‘ये मेरे पुत्र हैं, जो परमेश्‍वर ने मुझे इस देश में दिए हैं।’ उन्‍होंने कहा, ‘इन्‍हें मेरे पास ला कि मैं आशीर्वाद दूँ।’</verse>
				<verse number="10">इस्राएल की आँखें वृद्धावस्‍था के कारण धुंधली हो गई थीं। अत: वह नहीं देख सकते थे। यूसुफ अपने पुत्रों को उनके निकट लाया। इस्राएल ने उनका चुम्‍बन लिया और उन्‍हें गले लगाया।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने यूसुफ से कहा, ‘मैंने सोचा न था कि फिर कभी तेरा मुख देखूँगा। पर देख, परमेश्‍वर ने मुझे तेरे बच्‍चों को भी दिखाया।’</verse>
				<verse number="12">यूसुफ ने उन्‍हें अपने पिता के घुटनों के बीच में से हटाया और भूमि की ओर सिर झुकाकर अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="13">तत्‍पश्‍चात् यूसुफ उन दोनों को लेकर पिता के निकट आया। एफ्रइम उसकी दाहिनी ओर परन्‍तु इस्राएल के बायें हाथ पर, और मनश्‍शे उसकी बायें ओर परन्‍तु इस्राएल के दाहिने हाथ पर था।</verse>
				<verse number="14">इस्राएल ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाकर उसे एफ्रइम के सिर पर रखा। एफ्रइम कनिष्‍ठ पुत्र था। उन्‍होंने अपना बायां हाथ आड़ा करके मनश्‍शे के सिर पर रखा। मनश्‍शे ज्‍येष्‍ठ पुत्र था।</verse>
				<verse number="15">तदुपरान्‍त उन्‍होंने उनको आशीर्वाद दिया: ‘परमेश्‍वर, जिसकी उपस्‍थिति में रहकर मेरे पूर्वज अब्राहम और इसहाक आचरण करते थे, परमेश्‍वर, जिसने दीर्घायु में आज तक मेरा नेतृत्‍व किया,</verse>
				<verse number="16">मेरी समस्‍त बुराइयों से मुझे मुक्‍त करने वाला दूत, इन बच्‍चों को आशिष दे। इनके माध्‍यम से मेरा और मेरे पूर्वजों, अब्राहम और इसहाक का नाम चले, ये महान बनें, और पृथ्‍वी पर असंख्‍य हों।’</verse>
				<verse number="17">जब यूसुफ ने देखा कि उसके पिता ने दाहिना हाथ एफ्रइम के सिर पर रखा है, तब यह बात उसे अपनी दृष्‍टि में बुरी लगी। अतएव उसने अपने पिता का हाथ पकड़ा कि उसे एफ्रइम के सिर से हटाकर मनश्‍शे के सिर पर रखे।</verse>
				<verse number="18">उसने अपने पिता से कहा, ‘पिताजी, ऐसा मत कीजिए। देखिए, यह है ज्‍येष्‍ठ पुत्र। उसके सिर पर अपना दाहिना हाथ रखिए।’</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु उसके पिता ने उसकी बात अस्‍वीकार कर दी। उन्‍होंने कहा, ‘मैं जानता हूँ, मेरे पुत्र, मैं जानता हूँ। मनश्‍शे भी एक राष्‍ट्र बनेगा। वह भी महान बनेगा। फिर भी उसका छोटा भाई उससे अधिक महान होगा। उसके वंशजों से अनेक राष्‍ट्रों का उद्भव होगा।’</verse>
				<verse number="20">उसके पिता ने उस दिन बच्‍चों को यह आशीर्वाद दिया: ‘तुम्‍हारे नाम से इस्राएली लोग आशीर्वाद देंगे कि “परमेश्‍वर तुम्‍हें एफ्रइम और मनश्‍शे के समान बनाए।” ’ इस प्रकार उन्‍होंने मनश्‍शे के आगे एफ्रइम को रखा।</verse>
				<verse number="21">तत्‍पश्‍चात् इस्राएल ने यूसुफ से कहा, ‘देख, मेरी मृत्‍यु निकट है। परन्‍तु परमेश्‍वर तुम लोगों के साथ रहेगा और तुमको तुम्‍हारे पूर्वजों के देश में वापस ले जाएगा।</verse>
				<verse number="22">इसके अतिरिक्‍त मैंने तेरे भाइयों की अपेक्षा तुझे एक ढलुआ पहाड़ी क्षेत्र प्रदान किया है, जिसे मैंने अम्‍मोरी जाति के अधिकार से अपनी तलवार और धनुष के बल से छीना है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="49">
				<verse number="1">तब याकूब ने अपने पुत्रों को बुलाकर उनसे कहा, ‘परस्‍पर एकत्र हो। मैं तुम्‍हें आगामी दिनों की बातें बताऊंगा जो तुम्‍हारे साथ घटेंगी।</verse>
				<verse number="2">‘ओ याकूब के पुत्रो, एकत्र होकर मेरी बातें सुनो, अपने पिता इस्राएल की बातों पर ध्‍यान दो।</verse>
				<verse number="3">‘ओ रूबेन! तू मेरा ज्‍येष्‍ठ पुत्र, मेरा बल और मेरे पौरुष का प्रथम फल है। तू अहंकार का धनी, और शक्‍ति में श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="4">तू जल के झाग के सदृश अस्‍थिर है। तू श्रेष्‍ठ नहीं रहेगा। क्‍योंकि तू अपने पिता की शय्‍या पर चढ़ा था, तूने उसे अपवित्र किया था, तू मेरे बिछौने पर चढ़ा था।</verse>
				<verse number="5">‘शिमोन और लेवी भाई हैं। हिंसा के शस्‍त्र ही उनकी तलवार हैं।</verse>
				<verse number="6">ओ मेरे प्राण! उनकी गुप्‍त बैठक में भाग मत ले, ओ मेरी आत्‍मा! उनकी सभा से सहयोग मत कर। क्‍योंकि वे अपने क्रोध में मनुष्‍यों की हत्‍या करते हैं। वे अपनी असंयमित इच्‍छा के कारण बैलों को लंगड़ा बनाते हैं।</verse>
				<verse number="7">उनके क्रोध को धिक्‍कार है, क्‍योंकि वह प्रचण्‍ड है। उनके रोष को धिक्‍कार है, क्‍योंकि वह निर्दय है। मैं उन्‍हें याकूब के देश में विभाजित करूँगा; उन्‍हें इस्राएल में तितर-बितर करूँगा।</verse>
				<verse number="8">‘ओ यहूदा, तेरे भाई तेरी सराहना करेंगे; तेरा हाथ तेरे शत्रुओं की गरदन पर सवार रहेगा, तेरे पिता के पुत्र तेरे सम्‍मुख सिर झुकाएँगे।</verse>
				<verse number="9">यहूदा सिंह का बच्‍चा है। वह, मेरा पुत्र, शिकार पर लौट गया है; वह सिंह जैसा, सिंहनी के सदृश झुककर बैठा है; कौन उसको छेड़कर उठा सकता है?</verse>
				<verse number="10">जब तक राजदण्‍ड का स्‍वामी न आए तब तक राजदण्‍ड यहूदा से दूर न होगा, और न प्रशासक का दण्‍ड उसके पैरों के मध्‍य से अलग होगा। समस्‍त जातियाँ उसकी आज्ञा का पालन करेंगी।</verse>
				<verse number="11">वह जवान गधे को अंगूर लता से, सर्वोत्तम लता से गधे के बच्‍चे को बांध कर अंगूर के रस में अपने वस्‍त्र, अंगूर के रक्‍त में अपनी पोशाक धोता है।</verse>
				<verse number="12">अंगूर के रस से अधिक उसकी आँखें लाल, और दूध से अधिक उसके दांत सफेद होंगे।</verse>
				<verse number="13">‘जबूलून समुद्र के तट पर निवास करेगा। वह जलयानों के लिए बन्‍दरगाह बनेगा, उसके राज्‍य की सीमा सीदोन देश तक होगी।</verse>
				<verse number="14">‘इस्‍साकार एक बलवान गधा है; जो भेड़शालाओं के मध्‍य लेटता है।</verse>
				<verse number="15">जब उसने देखा कि विश्रामस्‍थल अच्‍छा है, देश मनोहर है, तब उसने बोझ उठाने के लिए अपने कन्‍धे झुका दिए, और बेगार करने को गुलाम बन गया।</verse>
				<verse number="16">‘दान, इस्राएल के कुलों में एक कुल, अपने कुल के लोगों का न्‍याय करेगा।</verse>
				<verse number="17">वह मार्ग का सांप, पथ का नाग होगा, जो अश्‍वों की एड़ी को डंसता है, और अश्‍वारोही पीछे गिर पड़ता है।</verse>
				<verse number="18">‘हे प्रभु, मैं तेरे उद्धार की प्रतीक्षा करता हूँ।</verse>
				<verse number="19">‘गाद पर आक्रमणकारी आक्रमण करेंगे, पर वह पीछे से उन पर आक्रमण करेगा।</verse>
				<verse number="20">‘आशेर का अन्न उत्तम होगा; वह राजसी भोजन खिलाया करेगा।</verse>
				<verse number="21">‘नफ्‍ताली स्‍वच्‍छन्‍द हरिण है, वह मधुर भाषी है।</verse>
				<verse number="22">‘यूसुफ फलवन्‍त डाल है, झरने के किनारे लगी फलवन्‍त डाल, उसकी शाखाएँ दीवार पर फैली हैं।</verse>
				<verse number="23">धनुर्धारी ने उस पर भयंकर आक्रमण किया; उस पर बाण छोड़े; उसे अत्‍यधिक सताया।</verse>
				<verse number="24">फिर भी उसका धनुष स्‍थिर रहा। उसकी भुजाएँ, उसके हाथ गतिवान थे। याकूब के सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के हाथ से, इस्राएल की चट्टान, मेषपाल के नाम से,</verse>
				<verse number="25">तेरे पिता के परमेश्‍वर के द्वारा, जो तेरी सहायता करेगा, सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के द्वारा, जो तुझे ऊपर आकाश की आशिषें नीचे महासागर की आशिषें स्‍तन और गर्भाशय की आशिषें देगा।</verse>
				<verse number="26">तेरे पिता के आशीर्वाद, चिरस्‍थायी पर्वतों के आशीर्वादों की अपेक्षा, सनातन पहाड़ियों के वरदानों से अधिक महान हो गए हैं। वे यूसुफ के सिर पर ठहरें, उसके ललाट पर ठहरें, जो अपने भाइयों से बिछुड़ गया था।</verse>
				<verse number="27">‘बिन्‍यामिन खूंखार भेड़िया है, जो प्रात: शिकार को फाड़ता, और सन्‍ध्‍या को लूट का माल बांटता है।’ याकूब की मृत्‍यु और अन्‍त्‍येष्‍टि</verse>
				<verse number="28">ये इस्राएल के बारह कुल हैं। ये ही आशीर्वचन उनके पिता ने उच्‍चारे थे। उन्‍होंने प्रत्‍येक कुल को उसके उपयुक्‍त आशीर्वाद दिया था।</verse>
				<verse number="29">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने उनको यह आज्ञा दी, ‘मैं अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिलने वाला हूं। मुझे मेरे पूर्वजों की गुफा में, जो हित्ती जातीय एप्रोन की भूमि में है, गाड़ना।</verse>
				<verse number="30">मुझे उस गुफा में गाड़ना जो कनान देश में ममरे की पूर्व दिशा में मकपेला की भूमि में है, जिसे अब्राहम ने निजी कब्रिस्‍तान बनाने के लिए हित्ती जातीय एप्रोन से भूमि सहित खरीदा था।</verse>
				<verse number="31">वहाँ उन्‍होंने अब्राहम और उनकी पत्‍नी सारा को गाड़ा। वहाँ उन्‍होंने इसहाक और उनकी पत्‍नी रिबका को गाड़ा। वहाँ मैंने लिआ को गाड़ा।</verse>
				<verse number="32">भूमि और उस पर स्‍थित गुफा हित्ती जाति से खरीदी गई थी।’</verse>
				<verse number="33">जब याकूब अपने पुत्रों को आज्ञा दे चुके, उन्‍होंने पलंग पर अपने पैर समेट लिये और अन्‍तिम सांस ली और यों अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="50">
				<verse number="1">यूसुफ अपने पिता के मुख पर गिर कर रोने लगा। उसने पिता का चुम्‍बन लिया।</verse>
				<verse number="2">यूसुफ ने अपने कर्मचारियों, वैद्यों को आदेश दिया कि वे उसके पिता के शव पर मसाले का लेप लगाएँ। वैद्यों ने शव पर मसाले का लेप लगाया।</verse>
				<verse number="3">इस संलेपन-कार्य में चालीस दिन लगे; क्‍योंकि शव पर मसाले का लेप लगाने के लिए इतने ही दिन लगते हैं। मिस्र के निवासियों ने याकूब के लिए सत्तर दिन तक शोक मनाया।</verse>
				<verse number="4">जब शोक के दिन समाप्‍त हुए तब यूसुफ ने फरओ के राजपरिवार से कहा, ‘यदि आप लोगों की कृपादृष्‍टि मुझ पर हो तो फरओ से यह बात कहिए:</verse>
				<verse number="5">“मेरे पिता ने मुझे इन शब्‍दों में शपथ खिलाई थी: देख मेरी मृत्‍यु निकट है। जो कबर मैंने कनान देश में अपने लिए खोदी है, वहीं तू मुझे गाड़ना।” अब कृपया मुझे जाने दीजिए कि मैं अपने पिता के शव को गाड़ दूं। तत्‍पश्‍चात् मैं लौट आऊंगा।’</verse>
				<verse number="6">फरओ ने उत्तर दिया, ‘जाओ, और तुम्‍हारे पिता ने जैसी शपथ तुम्‍हें खिलाई थी, उसी के अनुसार अपने पिता को गाड़ो।’</verse>
				<verse number="7">अत: यूसुफ अपने पिता को गाड़ने के लिए गया। उसके साथ फरओ के कर्मचारी, उसके राजपरिवार के मुखिया एवं मिस्र देश के समस्‍त गण्‍यमान्‍य व्यक्‍ति,</verse>
				<verse number="8">यूसुफ के परिवार के लोग, उसके भाई और उसके पिता के परिवार के लोग भी गए। किन्‍तु वे अपने बच्‍चों, भेड़-बकरियों और गाय-बैलों को गोशेन प्रदेश में छोड़ गए।</verse>
				<verse number="9">यूसुफ के साथ रथ और घुड़सवार भी गए। इस प्रकार शव-यात्रा में विशाल जनसमूह हो गया।</verse>
				<verse number="10">जब वे यर्दन नदी के किनारे पर स्‍थित ‘आटद का खलियान’ नामक स्‍थान पर पहुँचे, तब उन्‍होंने अत्‍यन्‍त शोक मनाया। यूसुफ ने भी अपने पिता के लिए सात दिन तक शोक किया।</verse>
				<verse number="11">अब उस नगर के रहने वाले कनानी लोगों ने आटद के खलियान में लोगों को शोक मनाते देखा तब कहा, ‘यह मिस्र के निवासियों का अत्‍यन्‍त दु:खपूर्ण शोक है।’ इसी कारण उस स्‍थान का नाम आबेल मिस्रीम पड़ा। यह यर्दन नदी के उस पार है।</verse>
				<verse number="12">जैसा याकूब ने उन्‍हें आदेश दिया था, वैसा ही उनके पुत्रों ने किया।</verse>
				<verse number="13">उनके पुत्र उनके शव को कनान देश में लाए और उन्‍हें ममरे की पूर्व दिशा में मकपेला की भूमि में स्‍थित उस गुफा में गाड़ा, जिसे निजी कब्रिस्‍तान बनाने के लिए अब्राहम ने हित्ती जातीय एप्रोन से भूमि सहित खरीदा था।</verse>
				<verse number="14">यूसुफ अपने पिता को गाड़ने के पश्‍चात् अपने भाइयों एवं उन सब के साथ मिस्र देश को लौट गया, जो शव को गाड़ने के लिए उसके साथ आए थे।</verse>
				<verse number="15">जब यूसुफ के भाइयों ने देखा कि उनके पिता की मृत्‍यु हो चुकी है तब कहने लगे, ‘अब कदाचित् यूसुफ हमसे घृणा करेगा। हमसे उन सब बुराइयों का बदला लेगा, जो हमने उससे की थीं।’</verse>
				<verse number="16">अत: उन्‍होंने यूसुफ के पास एक दूत भेजा और कहा, ‘तुम्‍हारे पिता ने अपनी मृत्‍यु के पूर्व यह आदेश दिया था:</verse>
				<verse number="17">“यूसुफ से कहना कि वह कृपा कर अपने भाइयों के अपराध और पाप को क्षमा करे; क्‍योंकि उन्‍होंने उसके साथ बुराई की थी।” अब कृपाकर अपने पिता के परमेश्‍वर के सेवकों के अपराध क्षमा कीजिए।’ जब उन्‍होंने ये बातें यूसुफ से कहीं तब वह रो पड़ा।</verse>
				<verse number="18">उसके भाई भी आए। वे उसके सम्‍मुख भूमि पर गिरकर बोले, ‘हम आपके सेवक हैं।’</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु यूसुफ ने कहा, ‘मत डरो! क्‍या मैं परमेश्‍वर के स्‍थान पर हूँ?</verse>
				<verse number="20">तुमने मेरे साथ बुराई की योजना बनायी, किन्‍तु परमेश्‍वर ने भलाई के लिए उसका उपयोग किया कि अनेक लोग जीवित बचें, जैसे वे आज भी जीवित हैं।</verse>
				<verse number="21">अत: तुम मत डरो। मैं तुम्‍हारा और तुम्‍हारे छोटे-छोटे बच्‍चों का पालन-पोषण करता रहूँगा।’ इस प्रकार यूसुफ ने उन्‍हें आश्‍वस्‍त किया और अपनी प्रेमपूर्ण बातों से उनको शान्‍ति दी।</verse>
				<verse number="22">यूसुफ और उसके पिता का परिवार मिस्र देश में निवास करता रहा। वह एक सौ दस वर्ष तक जीवित रहा।</verse>
				<verse number="23">यूसुफ ने एफ्रइम की संतान को तीसरी पीढ़ी तक देखा। मनश्‍शे के पुत्र मकीर के बच्‍चे भी यूसुफ के घुटनों पर उत्‍पन्न हुए थे।</verse>
				<verse number="24">यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, ‘मेरी मृत्‍यु निकट है। किन्‍तु परमेश्‍वर तुम्‍हारी सुध लेगा, और तुम्‍हें इस देश से निकाल कर उस देश में ले जाएगा, जिसकी शपथ उसने अब्राहम, इसहाक और याकूब से खाई थी।’</verse>
				<verse number="25">तत्‍पश्‍चात् यूसुफ ने इस्राएली लोगों को शपथ खिलाई, ‘परमेश्‍वर तुम्‍हारी सुध लेगा, और तुम यहाँ से मेरी अस्‍थियाँ ले जाना।’</verse>
				<verse number="26">यूसुफ की मृत्‍यु एक सौ दस वर्ष की अवस्‍था में हुई। उन्‍होंने उसके शव पर मसाले का संलेपन किया, और उसे मिस्र देश में ही एक शव-मंजूषा में रख दिया।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="2">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">इस्राएल अर्थात् याकूब के पुत्रों के नाम, जो अपने पिता के साथ अपने-अपने परिवार सहित मिस्र देश में आए थे, ये हैं:</verse>
				<verse number="2">रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा,</verse>
				<verse number="3">इस्‍साकार, जबूलून, बिन्‍यामिन,</verse>
				<verse number="4">दान, नफ्‍ताली, गाद और आशेर।</verse>
				<verse number="5">याकूब के ही वंश में उत्‍पन्न व्यक्‍ति कुल सत्तर थे। यूसुफ पहले से ही मिस्र देश में था।</verse>
				<verse number="6">यूसुफ और उसके सब भाई एवं उस पीढ़ी के समस्‍त व्यक्‍ति मर गए।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु इस्राएल के वंशज फलवन्‍त हुए। वे अत्‍यन्‍त बढ़ गए। उनकी संख्‍या में भारी वृद्धि हुई और वे शक्‍तिशाली हो गए। उनसे समस्‍त देश भर गया।</verse>
				<verse number="8">मिस्र देश में एक नया राजा हुआ, जो यूसुफ को नहीं जानता था।</verse>
				<verse number="9">उसने अपनी प्रजा से कहा, ‘देखो, इस्राएली लोग कितने अधिक बढ़ गए हैं। वे हमसे अधिक शक्‍तिशाली हो गए हैं।</verse>
				<verse number="10">आओ, हम उनसे चतुराई से व्‍यवहार करें। ऐसा न हो कि वे बढ़ते जाएं और जब हम पर युद्ध आ पड़े तब वे हमारे बैरियों से जा मिलें, हमारे विरुद्ध लड़ें और देश से भाग जाएं।’</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने इस्राएलियों पर बेगार कराने वाले अधिकारियों को नियुक्‍त किया कि वे उन पर भारी बोझ डाल कर उन्‍हें पीड़ित करें। इस प्रकार इस्राएली लोगों ने फरओ के लिए पितोम और रामसेस नामक भण्‍डारगृह के नगरों का निर्माण किया।</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु जितना अधिक उन्‍हें पीड़ित किया गया उतना अधिक वे बढ़ते और फैलते गए। मिस्र के निवासी इस्राएलियों से और घृणा करने लगे।</verse>
				<verse number="13">वे इस्राएली लोगों से कठोरता से बेगार करवाने लगे।</verse>
				<verse number="14">उन्‍होंने ईंट-गारा और खेती सम्‍बन्‍धी सब कामों में इस्राएली लोगों से कठोर बेगार करवा कर उनका जीवन कड़वा बना डाला। वे अपने प्रत्‍येक कार्य में उनसे कठोर बेगार करवाते थे।</verse>
				<verse number="15">मिस्र देश के राजा ने इब्रानी दाइयों को, जिनमें एक का नाम शिफ्रा और दूसरी का नाम पूआ था, आदेश दिया,</verse>
				<verse number="16">‘जब तुम इब्रानी स्‍त्रियों का प्रसव करवाने जाओ और उन्‍हें प्रसव-शिला पर देखो तब यदि लड़के का जन्‍म हुआ हो, तो उसे मार डालना; किन्‍तु यदि लड़की हो तो उसे जीवित रहने देना।’</verse>
				<verse number="17">परन्‍तु दाइयां परमेश्‍वर से डरती थीं। अत: उन्‍होंने मिस्र देश के राजा के आदेशानुसार नहीं किया। उन्‍होंने लड़कों को जीवित रहने दिया।</verse>
				<verse number="18">मिस्र देश के राजा ने दाइयों को बुलाकर उनसे पूछा, ‘तुमने यह कार्य क्‍यों किया? क्‍यों लड़कों को जीवित रहने दिया?’</verse>
				<verse number="19">दाइयों ने फरओ को उत्तर दिया, ‘इब्रानी स्‍त्रियां, मिस्र देश की स्‍त्रियों के समान नहीं हैं। वे फुरतीली होती हैं और दाइयों के पहुंचने के पूर्व ही बच्‍चों को जन्‍म दे देती हैं।’</verse>
				<verse number="20">परमेश्‍वर ने दाइयों के साथ भला किया। इस्राएली और बढ़कर अत्‍यन्‍त बलवान हो गए।</verse>
				<verse number="21">दाइयां परमेश्‍वर से डरती थीं। इसलिए परमेश्‍वर ने उन्‍हें परिवार प्रदान किए।</verse>
				<verse number="22">फरओ ने अपनी समस्‍त प्रजा को आदेश दिया, ‘तुम इब्रानियों से उत्‍पन्न सब लड़कों को नील नदी में फेंक देना, किन्‍तु लड़कियों को जीवित रहने देना।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">लेवी वंशीय एक पुरुष ने लेवी कुल की एक कन्‍या से विवाह किया।</verse>
				<verse number="2">उसकी पत्‍नी गर्भवती हुई। उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। जब उसने देखा कि बालक सुन्‍दर है, तो तीन महीने तक उसे छिपाये रखा।</verse>
				<verse number="3">पर जब वह बालक को और न छिपा सकी तब उसके लिए सरकण्‍डों की एक टोकरी ली। उसने टोकरी पर डामर और राल का लेप लगाया, और उसके भीतर बालक को रख दिया। तत्‍पश्‍चात् उसने टोकरी नील नदी के किनारे कांसों के मध्‍य में रख दी।</verse>
				<verse number="4">बालक की बहिन यह देखने के लिए दूर खड़ी रही कि उसके साथ क्‍या होता है।</verse>
				<verse number="5">फरओ की पुत्री नील नदी में स्‍नान करने आई। उसकी सहेलियां नदी के तट पर टहल रही थीं। फरओ की पुत्री ने कांसों के मध्‍य टोकरी देखी। उसने टोकरी लाने के लिए अपनी दासी को भेजा।</verse>
				<verse number="6">जब उसने उसको खोला तो एक बालक को देखा। वह रो रहा था। उसे बालक पर दया आई। उसने कहा, ‘यह इब्रानियों का कोई बच्‍चा है।’</verse>
				<verse number="7">बालक की बहिन ने फरओ की पुत्री से कहा, ‘क्‍या मैं जाकर आपके लिए इब्रानी धायों में से किसी स्‍त्री को बुलाऊं कि वह आपके हेतु बच्‍चे को दूध पिलाए?’</verse>
				<verse number="8">फरओ की पुत्री ने उससे कहा, ‘जा!’ लड़की गई और बालक की मां को बुला लायी।</verse>
				<verse number="9">फरओ की पुत्री ने उससे कहा, ‘इस बच्‍चे को ले जाओ और मेरे हेतु इसको दूध पिलाओ। मैं तुम्‍हें मजदूरी दूंगी।’ अत: वह बालक को ले गयी और उसको दूध पिलाने लगी।</verse>
				<verse number="10">जब बालक बड़ा हुआ, तब मां उसे लेकर फरओ की पुत्री के पास आई। फरओ की पुत्री ने बालक को अपना पुत्र मान लिया। उसने कहा, ‘मैंने इसे जल से निकाला है,’ इसलिए उसने बालक का नाम मूसा रखा।</verse>
				<verse number="11">जब मूसा जवान हुए तब एक दिन यह घटना घटी। वह अपने जाति-भाइयों के पास गए। उन्‍होंने अपने जाति-भाइयों को भारी बोझ से लदे हुए देखा। उन्‍होंने यह भी देखा कि एक मिस्र निवासी उनके एक इब्रानी भाई को मार रहा है।</verse>
				<verse number="12">मूसा ने इधर-उधर दृष्‍टि दौड़ायी। जब कोई मनुष्‍य दिखाई नहीं दिया तब उन्‍होंने मिस्र-निवासी की हत्‍या कर दी और उसका शव रेत में छिपा दिया।</verse>
				<verse number="13">जब मूसा दूसरे दिन बाहर गए, उन्‍होंने दो इब्रानियों को परस्‍पर लड़ते हुए देखा मूसा ने दोषी व्यक्‍ति से कहा, ‘तुम अपने ही भाई को क्‍यों मार रहे हो?’</verse>
				<verse number="14">वह बोला, ‘किसने आपको हमारे ऊपर मुखिया और न्‍यायाधीश नियुक्‍त किया है? क्‍या आप मुझे भी मार डालना चाहते हैं जैसे आपने मिस्र-निवासी को मार डाला था?’ मूसा डर गए। उन्‍होंने सोचा, ‘निस्‍संदेह, लोगों पर घटना का भेद खुल गया है।’</verse>
				<verse number="15">जब फरओ ने यह बात सुनी तब उसने मूसा का वध करने के लिए उनको खोजा। किन्‍तु वह फरओ के सम्‍मुख से भाग गए। वह मिद्यान देश में रहने लगे। मूसा एक कुएं पर बैठे थे।</verse>
				<verse number="16">मिद्यान देश के पुरोहित की सात पुत्रियां थीं। वे कुएं से पानी खींचने आईं। उन्‍होंने अपने पिता की भेड़-बकरियों को पानी पिलाने के लिए नांदों में पानी भरा।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु चरवाहे आकर उन्‍हें हटाने लगे। तब मूसा उठे। उन्‍होंने पुरोहित की पुत्रियों की सहायता की और उनके रेवड़ को पानी पिलाया।</verse>
				<verse number="18">वे अपने पिता रूएल के पास आईं। उसने पूछा, ‘आज तुम लोग इतने शीघ्र कैसे आ गईं?’</verse>
				<verse number="19">वे बोलीं, ‘एक मिस्र-निवासी पुरुष ने चरवाहों के हाथ से हमें मुक्‍त किया। उसने हमारे लिए पानी भी खींचा, और रेवड़ को पानी पिलाया।’</verse>
				<verse number="20">उसने अपनी पुत्रियों से पूछा, ‘वह कहां है? तुम उस पुरुष को क्‍यों छोड़ आईं? उसे बुलाओ कि वह हमारे साथ भोजन करे।’</verse>
				<verse number="21">मूसा रूएल के साथ रहने को सहमत हो गए। उसने मूसा के साथ अपनी पुत्री सिप्‍पोरा का विवाह कर दिया।</verse>
				<verse number="22">वह गर्भवती हुई। उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। मूसा ने कहा, ‘मैं विदेश में प्रवासी हूं’। इसलिए उन्‍होंने उसका नाम गेर्शोम रखा।</verse>
				<verse number="23">अनेक वर्षों के बाद मिस्र देश के राजा की मृत्‍यु हो गई। इस्राएली बेगार के कारण कराहते थे। अत: वे सहायता के लिए चिल्‍लाने लगे। बेगार से उत्‍पन्न उनकी दुहाई परमेश्‍वर तक पहुंची।</verse>
				<verse number="24">परमेश्‍वर ने उनका कराहना सुना। उसे अब्राहम, इसहाक और याकूब के साथ स्‍थापित अपने विधान का स्‍मरण हुआ।</verse>
				<verse number="25">परमेश्‍वर ने इस्राएलियों को देखा। उसने उनकी दुर्दशा पर ध्‍यान दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">एक दिन मूसा अपने ससुर यित्रो, मिद्यान देश के पुरोहित, की भेड़-बकरियां चरा रहे थे। वह उन्‍हें निर्जन प्रदेश की पश्‍चिम दिशा में ले गए। वह परमेश्‍वर के पर्वत होरेब के पास आए।</verse>
				<verse number="2">प्रभु के दूत ने उन्‍हें झाड़ी के मध्‍य अग्‍नि-शिखा में दर्शन दिया। मूसा ने देखा कि अग्‍नि से झाड़ी जल तो रही है पर वह भस्‍म नहीं हो रही है।</verse>
				<verse number="3">मूसा ने कहा, ‘मैं उधर जाकर इस महान दृश्‍य को देखूंगा कि झाड़ी क्‍यों नहीं भस्‍म हो रही है।’</verse>
				<verse number="4">जब प्रभु परमेश्‍वर ने देखा कि मूसा झाड़ी को देखने के लिए आ रहे हैं तब उसने झाड़ी के मध्‍य से मूसा को पुकारा, ‘मूसा! मूसा!!’ वह बोले, ‘क्‍या आज्ञा है?’</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने कहा, ‘निकट मत आ। पैरों से जूते उतार; क्‍योंकि जिस स्‍थान पर तू खड़ा है, वह पवित्र भूमि है।’</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने फिर कहा, ‘मैं तेरे पिता का परमेश्‍वर, अब्राहम का परमेश्‍वर, इसहाक का परमेश्‍वर, और याकूब का परमेश्‍वर हूं।’ मूसा ने अपना मुंह ढक लिया; क्‍योंकि वह परमेश्‍वर पर दृष्‍टि करने से डरते थे।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ने कहा, ‘मैंने निश्‍चय ही अपनी प्रजा की, जो मिस्र देश में है, दु:ख-पीड़ा देखी है। उनसे बेगार कराने वालों के कारण उत्‍पन्न उनकी दुहाई सुनी है। मैं उनके दु:ख को जानता हूं।</verse>
				<verse number="8">मैं मिस्र-निवासियों के हाथ से उन्‍हें मुक्‍त करने के लिए, इस देश से निकालकर उन्‍हें एक अच्‍छे और विशाल देश में, ऐसे देश में जहां दूध और शहद की नदियां बहती हैं, अर्थात् कनानी, हित्ती, अमोरी, परिज्‍जी, हिव्‍वी और यबूसी जातियों के देश में ले जाने के लिए उतर आया हूं।</verse>
				<verse number="9">देख, इस्राएलियों की दुहाई मुझ तक पहुंची है। मैंने उस अत्‍याचार को भी देखा है, जो मिस्र के निवासी उन पर कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="10">अब तू जा, मैं तुझे फरओ के पास भेजता हूं कि तू मेरे लोगों को, इस्राएल के वंशजों को, मिस्र से बाहर निकाल लाए।’</verse>
				<verse number="11">मूसा ने परमेश्‍वर से कहा, ‘मैं कौन होता हूं, जो फरओ के पास जाऊं और इस्राएलियों को मिस्र देश से बाहर निकालकर लाऊं?’</verse>
				<verse number="12">परमेश्‍वर ने कहा, ‘मैं तेरे साथ रहूंगा। मैंने तुझे भेजा है; इस बात का यह चिह्‍न होगा: जब तू मेरे लोगों को मिस्र देश से निकाल कर लाएगा, तब इस पर्वत पर मेरी, अपने परमेश्‍वर की, सेवा करेगा।’</verse>
				<verse number="13">तब मूसा ने परमेश्‍वर से पूछा, ‘यदि मैं इस्राएली लोगों के पास जाकर उनसे कहूं कि मुझे तुम्‍हारे पूर्वजों के परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे पास भेजा है, और वे मुझसे पूछें कि उसका नाम क्‍या है, तो मैं उन्‍हें क्‍या उत्तर दूंगा?’</verse>
				<verse number="14">परमेश्‍वर ने मूसा से कहा, ‘मैं हूं, जो मैं हूं।’ परमेश्‍वर ने फिर कहा, ‘इस्राएली लोगों से यह कहना: “मैं-हूं ने मुझे तुम्‍हारे पास भेजा है।” ’</verse>
				<verse number="15">परमेश्‍वर ने मूसा से यह भी कहा, ‘इस्राएली लोगों से यह कहना, “तुम्‍हारे पूर्वजों के परमेश्‍वर, अब्राहम के परमेश्‍वर, इसहाक के परमेश्‍वर और याकूब के परमेश्‍वर, प्रभु ने मुझे तुम्‍हारे पास भेजा है।” सदा के लिए यही मेरा नाम है। इसी नाम से मुझे पीढ़ी से पीढ़ी स्‍मरण किया जाएगा।</verse>
				<verse number="16">जा और इस्राएल के धर्मवृद्धों को एकत्र कर उनसे कहना, “तुम्‍हारे पूर्वजों के परमेश्‍वर, अब्राहम के परमेश्‍वर, इसहाक के परमेश्‍वर, और याकूब के परमेश्‍वर, प्रभु ने मुझे दर्शन दिया है। उसने कहा है: मैंने निश्‍चय तुम्‍हारी सुध ली है। जो मिस्र देश में तुम्‍हारे साथ किया जा रहा है, उस पर ध्‍यान दिया है।</verse>
				<verse number="17">मैं वचन देता हूं कि तुम्‍हें मिस्र देश की पीड़ित दशा से निकालकर कनानी, हित्ती, अमोरी, परिज्‍जी, हिव्‍वी, और यबूसी जातियों के देश में, ऐसे देश में ले जाऊंगा, जहां दूध और शहद की नदियां बहती हैं।”</verse>
				<verse number="18">इस्राएली तेरी बात सुनेंगे। तब तू और इस्राएल के धर्मवृद्ध मिस्र देश के राजा के पास जाना। तुम उससे कहना, “इब्रानियों का परमेश्‍वर, प्रभु हमसे मिला है। अब कृपया हमें तीन दिन की यात्रा की दूरी पर निर्जन प्रदेश में जाने दीजिए कि हम अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए बलि चढ़ाएं।”</verse>
				<verse number="19">मैं जानता हूं कि जब तक मिस्र देश का राजा मेरे भुजबल से विवश नहीं होगा, तब तक तुम्‍हें नहीं जाने देगा।</verse>
				<verse number="20">मैं अपना हाथ बढ़ाऊंगा और मिस्र देश में अपने सब आश्‍चर्यपूर्ण कार्य कर उस पर प्रहार करूंगा। तत्‍पश्‍चात् वह तुम्‍हें जाने देगा।</verse>
				<verse number="21">मैं अपने इन लोगों को मिस्र निवासियों की कृपा-दृष्‍टि प्रदान करूंगा। अत: जब तुम प्रस्‍थान करोगे तब खाली हाथ नहीं जाओगे।</verse>
				<verse number="22">प्रत्‍येक स्‍त्री अपनी पड़ोसिन और अपने घर की प्रवासिनी स्‍त्री से सोने-चांदी के आभूषण एवं वस्‍त्र मांग लेगी। तुम उन्‍हें अपने पुत्र-पुत्रियों को पहनाना। इस प्रकार तुम मिस्र निवासियों को लूट लेना।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">मूसा ने उत्तर दिया, ‘पर देख, वे मुझ पर विश्‍वास नहीं करेंगे, वे मेरी बात नहीं सुनेंगे; क्‍योंकि वे कहेंगे, “प्रभु ने तुझे दर्शन नहीं दिया।” ’</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने मूसा से पूछा, ‘तेरे हाथ में यह क्‍या है?’ उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘लाठी।’</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने कहा, ‘इसे भूमि पर फेंक दे।’ मूसा ने उसे भूमि पर फेंका तो वह सर्प बन गई। मूसा उसके सम्‍मुख से हट गए।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘अपना हाथ बढ़ा और उसकी पूंछ से उसे पकड़।’ उन्‍होंने अपना हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ा, और वह उनके हाथ में पुन: लाठी बन गई।’ प्रभु ने कहा,</verse>
				<verse number="5">‘इस प्रकार उन्‍हें विश्‍वास होगा कि उनके पूर्वजों के परमेश्‍वर, अब्राहम के परमेश्‍वर, इसहाक के परमेश्‍वर और याकूब के परमेश्‍वर, मुझ-प्रभु ने तुझे दर्शन दिया है।’</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् प्रभु ने उनसे पुन: कहा, ‘अपना हाथ वस्‍त्र के भीतर छाती पर रख।’ मूसा ने वस्‍त्र के भीतर छाती पर अपना हाथ रखा। जब उन्‍होंने उसे बाहर निकाला तब उनका हाथ बर्फ के समान कोढ़ जैसा सफेद हो गया।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर ने कहा, ‘अब अपना हाथ फिर से वस्‍त्र के भीतर छाती पर रख।’ अत: मूसा ने पुन: अपना हाथ वस्‍त्र के भीतर छाती पर रखा। जब उन्‍होंने उसे छाती से बाहर निकाला तब वह उनके शेष शरीर के सदृश जैसा का तैसा हो गया।</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर ने कहा, ‘यदि वे तुझ पर विश्‍वास न करें, अथवा प्रथम चिह्‍न पर ध्‍यान न दें तो वे दूसरे चिह्‍न पर ध्‍यान देंगे।</verse>
				<verse number="9">यदि वे इन दोनों चिह्‍नों पर भी विश्‍वास न करें, और तेरी बात को न सुनें तो तू नील नदी का जल लेना और उसे सूखी भूमि पर उण्‍डेलना। जो जल तू नील नदी से लेगा, वह सूखी भूमि पर रक्‍त बन जाएगा।’</verse>
				<verse number="10">मूसा ने प्रभु से कहा, ‘हे मेरे स्‍वामी, मैं कुशल वक्‍ता नहीं हूं। मैं न पहले कभी था, और न जब से तू अपने सेवक से वार्तालाप करने लगा है, मैं हूं। मुझे बोलने में कठिनाई होती है और मेरी जीभ लड़खड़ाती है।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने उनसे पुन: कहा, ‘किसने मनुष्‍य का मुंह बनाया? कौन उसे गूंगा, बहरा, दृष्‍टिवाला अथवा अन्‍धा बनाता है? क्‍या मैं प्रभु ही उसे ऐसा नहीं बनाता?</verse>
				<verse number="12">अब जा, मैं तेरी वाणी पर निवास करूंगा। जो बोलना है, वह मैं तुझे सिखाऊंगा।’</verse>
				<verse number="13">पर मूसा ने कहा, ‘हे मेरे स्‍वामी, कृपया तू किसी अन्‍य व्यक्‍ति को भेज।’</verse>
				<verse number="14">तब प्रभु का क्रोध मूसा के प्रति भड़का। प्रभु ने कहा, ‘क्‍या लेवी के वंश का हारून तेरा भाई नहीं है? मैं जानता हूं कि वह अच्‍छे से बोल सकता है। देख, वह तुझसे भेंट करने को आ रहा है। जब वह तुझे देखेगा तब अपने हृदय में आनन्‍दित होगा।</verse>
				<verse number="15">तू उससे बात करना। तू अपने शब्‍द उसके मुंह में डालना। मैं तेरी और उसकी वाणी पर निवास करूंगा। जो कार्य तुम्‍हें करना है, वह मैं तुम्‍हें सिखाऊंगा।</verse>
				<verse number="16">हारून तेरी ओर से मेरे लोगों से बात करेगा। वह तेरा प्रवक्‍ता होगा, और तू उसके लिए ईश्‍वर के सदृश।</verse>
				<verse number="17">तू अपने साथ यह लाठी ले जाना। तू इसके द्वारा आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करके चिह्‍न दिखाना।’</verse>
				<verse number="18">मूसा वहां से चले गए। वह अपने ससुर यित्रो के पास लौटे। उन्‍होंने कहा, ‘कृपया, मुझे जाने दीजिए। मैं अपने भाई-बन्‍धुओं के पास, जो मिस्र देश में हैं, लौटूंगा। मैं जाकर देखूंगा कि क्‍या वे अब तक जीवित हैं।’ यित्रो ने मूसा से कहा, ‘शान्‍ति से जाओ।’</verse>
				<verse number="19">प्रभु ने मिद्यान देश में मूसा से कहा, ‘मिस्र देश को लौट जा; क्‍योंकि जो लोग तेरे प्राण लेना चाहते थे, वे सब मर चुके हैं।’</verse>
				<verse number="20">अत: मूसा ने अपनी पत्‍नी और पुत्रों को गधे पर बैठाया और मिस्र देश की ओर लौटे। मूसा ने अपने हाथ में परमेश्‍वर की लाठी ली।</verse>
				<verse number="21">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘जब तू मिस्र देश लौटेगा तब, देख, फरओ के सम्‍मुख उन सब आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों को करना, जिनको करने का सामर्थ्य मैंने तुझे दिया है। किन्‍तु मैं उसका हृदय हठीला बनाऊंगा, और वह मेरे लोगों को नहीं जाने देगा।</verse>
				<verse number="22">तब तुम फरओ से कहना, “प्रभु यों कहता है: इस्राएल मेरा ज्‍येष्‍ठ पुत्र है,</verse>
				<verse number="23">और मैं तुझसे कहता हूं, ‘मेरे पुत्र को जाने दे कि वह मेरी सेवा करे।’ यदि तू उसे नहीं जाने देगा, तो देख, मैं तेरे ज्‍येष्‍ठ पुत्र का वध करूंगा।” ’</verse>
				<verse number="24">प्रभु मार्ग की एक सराय में मूसा से मिला और उसने मूसा को मार डालना चाहा।</verse>
				<verse number="25">पर सिप्‍पोरा ने एक तेज चकमक पत्‍थर लेकर अपने पुत्र का खतना किया और कटी हुई चमड़ी से मूसा का पैर स्‍पर्श किया। वह बोली, ‘निश्‍चय ही रक्‍त के मेरे दूल्‍हा आप हैं।’</verse>
				<verse number="26">प्रभु ने उन्‍हें छोड़ दिया। सिप्‍पोरा ने खतना के कारण कहा था, ‘रक्‍त के मेरे दूल्‍हा आप हैं।’</verse>
				<verse number="27">प्रभु ने हारून को आदेश दिया, ‘मूसा से भेंट करने के लिए निर्जन प्रदेश की ओर जा।’ अतएव हारून गया। वह परमेश्‍वर के पर्वत पर मूसा से मिला और उनका चुम्‍बन लिया।</verse>
				<verse number="28">जो बातें प्रभु ने मूसा के द्वारा प्रेषित की थीं एवं जिन चिह्‍नों को प्रदर्शित करने का उन्‍हें आदेश दिया था, उन सबको मूसा ने हारून को बताया।</verse>
				<verse number="29">तत्‍पश्‍चात् मूसा और हारून ने जाकर इस्राएलियों के सब धर्मवृद्धों को एकत्र किया।</verse>
				<verse number="30">जो बातें प्रभु ने मूसा से कही थीं, उन्‍हें हारून ने इस्राएलियों को सुनाया। हारून ने उनकी आंखों के सम्‍मुख आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करके चिह्‍न भी दिखाए।</verse>
				<verse number="31">उन्‍होंने विश्‍वास किया। जब उन्‍होंने सुना कि प्रभु ने इस्राएलियों की सुध ली है, उनकी दु:ख-पीड़ा पर दृष्‍टि की है, तब उन्‍होंने सिर झुकाकर वन्‍दना की।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">तत्‍पश्‍चात् मूसा और हारून राजा फरओ के पास गए। उन्‍होंने उससे कहा, ‘इस्राएलियों का परमेश्‍वर, प्रभु यों कहता है: “मेरे लोगों को जाने दे कि वे निर्जन प्रदेश में मेरे लिए यात्रा-पर्व मनाएं।” ’</verse>
				<verse number="2">फरओ ने कहा, ‘यह प्रभु कौन है जिसकी बात सुनकर मैं इस्राएलियों को जाने दूं? मैं इस प्रभु को नहीं जानता। मैं इस्राएलियों को नहीं जाने दूंगा।’</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने कहा, ‘इब्रानियों के परमेश्‍वर ने स्‍वयं को हम पर प्रकट किया है। कृपया हमें तीन दिन की यात्रा की दूरी पर निर्जन प्रदेश में जाने दीजिए कि हम अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए बलि चढ़ाएं। ऐसा न हो कि वह हमें महामारी अथवा तलवार से नष्‍ट करे।’</verse>
				<verse number="4">मिस्र देश के राजा ने उनसे कहा, ‘मूसा और हारून! क्‍यों तुम इस्राएलियों से उनका काम-धन्‍धा छुड़वाना चाहते हो? जाओ, अपना भारी बोझ का काम करो।’</verse>
				<verse number="5">फरओ ने आगे कहा, ‘देखो, वे मिस्र देश की जनता से कितने अधिक हैं। और तुम उन्‍हें उनके भारी बोझ के काम से आराम कराना चाहते हो?’</verse>
				<verse number="6">उसी दिन फरओ ने बेगार करवाने वालों और उनके मेटों को आदेश दिया,</verse>
				<verse number="7">‘जो भूसा ईंट बनाने के लिए अब तक इस्राएलियों को तुम देते थे वह भविष्‍य में नहीं देना। वे स्‍वयं जाकर भूसा एकत्र करें।</verse>
				<verse number="8">जितनी ईंटें वे अब तक बनाते थे, तुम उनसे उतनी ही ईंटें बनवाना। उनकी संख्‍या कदापि कम मत करना। वे कामचोर हैं; इसलिए चिल्‍लाकर कहते हैं, “आओ हम जाकर अपने परमेश्‍वर के लिए बलि चढ़ाएँ।”</verse>
				<verse number="9">उनसे और भारी काम करवाना जिससे वे उसी में जुटे रहें और मूसा एवं हारून की झूठी बातों पर ध्‍यान न दें।’</verse>
				<verse number="10">बेगार करवाने वालों और मेटों ने महल से बाहर जाकर इस्राएलियों से कहा, ‘फरओ यों कहते हैं, “मैं तुम्‍हें ईंटों के लिए भूसा नहीं दूंगा।</verse>
				<verse number="11">तुम स्‍वयं जाओ, और जहां-कहीं तुम्‍हें भूसा मिले, वहां से प्राप्‍त करो। परन्‍तु तुम्‍हारा काम कदापि कम नहीं किया जाएगा।” ’</verse>
				<verse number="12">अत: इस्राएली लोग भूसा के लिए अन्न के पौधे की खूंटियां एकत्र करने हेतु समस्‍त मिस्र देश में फैल गए।</verse>
				<verse number="13">बेगार करवाने वाले व्यक्‍ति काम को शीघ्र करने के लिए कहते थे, ‘अपने दिन भर का काम उसी गति से पूरा करो जिस गति से भूसा रहने पर करते थे।’</verse>
				<verse number="14">इस्राएलियों के मेटों को भी, जिन्‍हें फरओ के बेगार करवाने वालों ने उन पर नियुक्‍त किया था, पीटा गया और उनसे पूछा गया, ‘जैसा तुम अब तक करते थे, वैसा निश्‍चित संख्‍या में ईंटें बनवाने के लिए कल और आज तुमने अपना काम क्‍यों नहीं किया?’</verse>
				<verse number="15">इस्राएलियों के मेटों ने फरओ के पास जाकर उसकी दुहाई दी, ‘आप अपने सेवकों से ऐसा व्‍यवहार क्‍यों करते हैं?</verse>
				<verse number="16">आपके सेवकों को भूसा नहीं दिया गया, फिर भी हमसे कहा जाता है, “ईंटें बनाओ।” देखिए, आपके सेवकों को पीटा भी गया। दोष तो आपकी जाति के लोगों का है।’</verse>
				<verse number="17">फरओ ने कहा, ‘तुम कामचोर हो। तुम आलसी हो, इसलिए तुम कहते हो, “हमें जाने दीजिए कि हम प्रभु के लिए बलि चढ़ाएं।”</verse>
				<verse number="18">जाओ और काम करो। तुम्‍हें भूसा नहीं दिया जाएगा, पर तुम्‍हें उतनी ही संख्‍या में ईंटें बनाकर देनी होंगी।’</verse>
				<verse number="19">जब इस्राएली मेटों से कहा गया, ‘तुम ईंटों की संख्‍या में कमी नहीं करोगे’, तब उन्‍होंने देखा कि अब उनके दुर्दिन आ गए हैं।</verse>
				<verse number="20">वे फरओ के पास से निकलकर बाहर आए और मूसा और हारून से मिले, जो उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे।</verse>
				<verse number="21">इस्राएली मेटों ने उनसे कहा, ‘प्रभु आप के इस काम को देखे और आपको दंड दे। आप लोगों ने फरओ और उसके पदाधिकारियों की दृष्‍टि में हमें घृणा का पात्र बना दिया है। आपने हमारी हत्‍या के निमित्त उनके हाथ में तलवार दी है।’</verse>
				<verse number="22">मूसा प्रभु के पास लौटे और उससे कहा, ‘हे स्‍वामी, तूने इन लोगों के साथ बुराई क्‍यों की? तूने मुझे भेजा ही क्‍यों?</verse>
				<verse number="23">देख, जबसे मैंने फरओ के पास आकर तेरे नाम में उससे बात की है, उसने इन लोगों से दुर्व्यवहार किया। तूने भी अपनी प्रजा को मुक्‍त नहीं किया।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘जो व्‍यवहार मैं फरओ के साथ करूंगा, अब तू उसे देखेगा। वह मेरी महान् शक्‍ति के कारण अपने देश से उन्‍हें भेजेगा। निस्‍सन्‍देह मेरी महान् शक्‍ति के कारण वह उन्‍हें निकाल देगा।’</verse>
				<verse number="2">परमेश्‍वर ने मूसा को बताया, ‘मैं प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="3">मैंने अब्राहम, इसहाक और याकूब को सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के रूप में दर्शन दिए थे। परन्‍तु मैंने अपना नाम “प्रभु” उन पर प्रकट नहीं किया था।</verse>
				<verse number="4">मैंने उनके साथ अपना विधान स्‍थापित किया कि मैं उनको कनान देश प्रदान करूंगा, जिसमें वे प्रवासी होकर निवास करते थे।</verse>
				<verse number="5">मैंने इस्राएलियों का कराहना सुना है, जिन्‍हें मिस्र देश के निवासियों ने गुलाम बना रखा है। अत: मुझे अपने विधान का स्‍मरण हुआ है।</verse>
				<verse number="6">जा, इस्राएलियों से कहना, “मैं प्रभु हूं। मैं तुम्‍हें मिस्र निवासियों के बोझ के दबाव से बाहर निकालूंगा। मैं तुम्‍हें उनकी गुलामी से मुक्‍त करूंगा। मैं अपना हाथ बढ़ाऊंगा और न्‍याय-निर्णय के महान कार्य करके तुम्‍हारा उद्धार करूंगा।</verse>
				<verse number="7">मैं तुम्‍हें अपनी प्रजा के रूप में ग्रहण करूंगा और तुम्‍हारा परमेश्‍वर होऊंगा। तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं तुम्‍हारा परमेश्‍वर, प्रभु हूं जिसने तुम्‍हें मिस्र निवासियों के बोझ के दबाव से बाहर निकाला है।</verse>
				<verse number="8">मैं तुम्‍हें उस देश में लाऊंगा, जिसे अब्राहम, इसहाक और याकूब को प्रदान करने के लिए मैंने शपथ खाई थी। मैं तुम्‍हें उसे प्रदान करूंगा कि तुम्‍हारा उस पर अधिकार हो। मैं प्रभु हूं।” ’</verse>
				<verse number="9">मूसा ने इस्राएलियों को ये बातें सुनाईं। परन्‍तु उन्‍होंने अपने अधीर आत्‍मा और कठोर गुलामी के कारण उनकी बातें नहीं सुनीं।</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने मूसा से कहा,</verse>
				<verse number="11">‘मिस्र के राजा फरओ के पास जा; उससे कहना, “अपने देश से इस्राएलियों को जाने दे।” ’</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु मूसा ने प्रभु से कहा, ‘देख, जब इस्राएलियों ने ही मेरी बात नहीं सुनी, तब फरओ कैसे मेरी बात सुनेगा? मैं अच्‍छा वक्‍ता भी नहीं हूं।’</verse>
				<verse number="13">फिर भी प्रभु मूसा और हारून से बोला और उन्‍हें आदेश दिया कि वे इस्राएलियों और मिस्र देश के राजा फरओ के पास जाएं, और इस्राएलियों को मिस्र देश से बाहर निकाल कर लाएं।</verse>
				<verse number="14">ये उनके पूर्वजों के परिवारों के मुखिया हैं: इस्राएल के ज्‍येष्‍ठ पुत्र रूबेन के पुत्र: हनोक, पल्‍लू, हेस्रोन और कर्मी। ये ही रूबेन के गोत्र हैं।</verse>
				<verse number="15">ये शिमोन के पुत्र हैं: यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, सोहर और कनानी जाति की एक स्‍त्री से उत्‍पन्न पुत्र शाऊल। ये ही शिमोन के गोत्र हैं।</verse>
				<verse number="16">अपनी-अपनी पीढ़ी के क्रम में ये लेवी के पुत्र हैं: गेर्शोन, कहात और मरारी। लेवी के जीवन के कुल वर्ष एक सौ सैंतीस थे।</verse>
				<verse number="17">ये गेर्शोन के पुत्र हैं: लिबनी और शिमई। ये अपने गोत्र के मुखिया थे।</verse>
				<verse number="18">ये कहात के पुत्र हैं: अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और ऊज्‍जीएल। कहात के जीवन के कुल वर्ष एक सौ सैंतीस थे।</verse>
				<verse number="19">ये मरारी के पुत्र हैं: महली और मूशी। अपनी-अपनी पीढ़ी के क्रम में ये ही लेवी वंश के गोत्र हैं।</verse>
				<verse number="20">अम्राम ने अपनी फूफी योकेबेद से विवाह किया। उसने उससे हारून और मूसा नामक पुत्रों को जन्‍म दिया। अम्राम के जीवन के कुल वर्ष एक सौ सैंतीस थे।</verse>
				<verse number="21">ये यिसहार के पुत्र हैं: कोरह, नेपेग और जिक्री।</verse>
				<verse number="22">ये ऊज्‍जीएल के पुत्र हैं: मीशाएल, एलसापन और सित्री।</verse>
				<verse number="23">हारून ने अम्‍मीनादाब की पुत्री और नहशोन की बहिन एलीशेबा से विवाह किया। उसने उससे नादब, अबीहू, एलआजर और ईतामर नामक पुत्रों को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="24">ये कोरह के पुत्र हैं: अस्‍सीर, एलकाना और अबीआसप। ये ही कोरह वंश के गोत्र हैं।</verse>
				<verse number="25">हारून के पुत्र एलआजर ने पूटीएल की पुत्री से विवाह किया। उसने पीनहास नामक पुत्र को जन्‍म दिया। ये ही अपने-अपने गोत्रों के क्रम में लेवी वंश के पूर्वजों के परिवार के मुखिया हैं।</verse>
				<verse number="26">ये वे ही मूसा और हारून हैं जिन्‍हें प्रभु ने आदेश दिया था, ‘इस्राएलियों को दलबल सहित मिस्र देश से बाहर निकाल ले जाओ।’</verse>
				<verse number="27">ये वे ही मूसा और हारून हैं, जिन्‍होंने मिस्र देश से इस्राएलियों को बाहर ले जाने के लिए मिस्र देश के राजा फरओ से बातें की थीं।</verse>
				<verse number="28">जिस दिन प्रभु ने मूसा से मिस्र देश में बातें कीं,</verse>
				<verse number="29">उसने मूसा को बताया, ‘मैं प्रभु हूं। जो कुछ मैं तुझसे कहता हूं, वह मिस्र देश के राजा फरओ से कहना।’</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु मूसा ने प्रभु को उत्तर दिया, ‘मैं अच्‍छा वक्‍ता नहीं हूं। फरओ मेरी बात कैसे सुनेगा?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, मैं तुझे फरओ के लिए ईश्‍वर-सा नियुक्‍त करता हूं, और तेरा भाई हारून तेरा नबी होगा।</verse>
				<verse number="2">जो आज्ञाएं मैं तुझे दूंगा, उन्‍हें तू कहना! तेरा भाई हारून फरओ से कहेगा कि वह मिस्र देश से इस्राएलियों को जाने दे।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु मैं फरओ के हृदय को हठी बना दूंगा। यद्यपि मैं मिस्र देश में अपने अनेक चिह्‍न और आश्‍चर्यपूर्ण कार्य दिखाऊंगा</verse>
				<verse number="4">तथापि फरओ तुम्‍हारी बातें नहीं सुनेगा। तब मैं मिस्र देश पर अपना हाथ उठाऊंगा। मैं न्‍याय-निर्णय के महान कार्य करके अपनी सेना, अपने लोगों, इस्राएल के वंशजों को मिस्र देश से बाहर निकाल लूंगा।</verse>
				<verse number="5">जब मैं मिस्र निवासियों पर अपना हाथ उठाकर उनके मध्‍य से इस्राएलियों को बाहर निकाल ले जाऊंगा, तब मिस्र निवासियों को ज्ञात होगा कि मैं प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="6">मूसा और हारून ने ऐसा ही किया। उन्‍होंने प्रभु की आज्ञा के अनुसार किया।</verse>
				<verse number="7">जब उन्‍होंने फरओ से बातचीत की तब मूसा की आयु अस्‍सी वर्ष और हारून की आयु तिरासी वर्ष की थी।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने मूसा और हारून से पुन: कहा,</verse>
				<verse number="9">‘जब फरओ तुमसे कहेगा, “अपने कथन के प्रमाण में आश्‍चर्यपूर्ण कार्य दिखाओ”, तब तू हारून से कहना, “अपनी लाठी उठा और उसे फरओ के सम्‍मुख फेंक कि वह लाठी अजगर बन जाए।” ’</verse>
				<verse number="10">अत: मूसा और हारून फरओ के पास गए। जैसी प्रभु ने उन्‍हें आज्ञा दी थी, वैसा ही उन्‍होंने किया। हारून ने फरओ और उसके दरबारियों के सम्‍मुख अपनी लाठी फेंकी। वह अजगर बन गई।</verse>
				<verse number="11">फरओ ने विद्वानों और तान्‍त्रिकों को बुलाया। मिस्र देश के जादूगरों ने भी अपने तन्‍त्र-मन्‍त्र से वैसा ही किया।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने अपनी-अपनी लाठी भूमि पर फेंकी तो वे अजगर बन गईं। किन्‍तु हारून की लाठी उनकी लाठियों को निगल गई।</verse>
				<verse number="13">फरओ का हृदय और हठीला हो गया। उसने मूसा और हारून की बात नहीं सुनी, जैसा प्रभु ने कहा था।</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘फरओ का हृदय कठोर हो गया है। वह मेरे लोगों को नहीं जाने देगा।</verse>
				<verse number="15">अत: जब फरओ सबेरे नदी की ओर आएगा, तब तू उसके पास जाना। तू नील नदी के किनारे उसकी प्रतीक्षा करना। जो लाठी सर्प बन गई थी, उसे अपने हाथ में लेना।</verse>
				<verse number="16">तू उससे कहना: इब्रानियों के परमेश्‍वर, प्रभु ने मुझे आपके पास भेजा है। उसने कहा है, “मेरे लोगों को जाने दे कि वे निर्जन प्रदेश में मेरी सेवा करें।” देख, अब तक तूने मेरी बात नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="17">प्रभु यों कहता है, “तू इस बात से जानेगा कि मैं प्रभु हूं: मैं अपने हाथ की लाठी से नील नदी के जल पर प्रहार करूंगा, और जल रक्‍त में बदल जाएगा।</verse>
				<verse number="18">नील नदी की मछलियां मर जाएंगी। उसका जल दुर्गन्‍धमय हो जाएगा। मिस्र निवासी नील नदी का जल पीना घृणित समझेंगे।” ’</verse>
				<verse number="19">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘हारून से कहना: अपनी लाठी ले और अपने हाथ को मिस्र देश के समस्‍त जल अर्थात् नदियों, नहरों, तालाबों और जल-कुण्‍डों पर उठा कि जल रक्‍त बन जाए। तब समस्‍त मिस्र देश में, लकड़ी और पत्‍थरों के जलपात्रों का जल रक्‍त बन जाएगा।’</verse>
				<verse number="20">जैसी प्रभु ने मूसा और हारून को आज्ञा दी थी, उन्‍होंने वैसा ही किया। हारून ने फरओ और उसके दरबारियों के सम्‍मुख अपनी लाठी उठाई और नील नदी के जल पर प्रहार किया। नील नदी का समस्‍त जल रक्‍त बन गया।</verse>
				<verse number="21">नील नदी की मछलियां मर गईं। उसका जल दुर्गन्‍धमय हो गया। अत: मिस्र निवासी नील नदी का जल पी न सके। समस्‍त मिस्र देश में रक्‍त ही रक्‍त था।</verse>
				<verse number="22">मिस्र देश के जादूगरों ने भी अपने तन्‍त्र-मन्‍त्र से वैसा ही किया। अतएव फरओ का हृदय हठीला बना रहा। उसने मूसा और हारून की बातें नहीं सुनीं, जैसा प्रभु ने कहा था।</verse>
				<verse number="23">फरओ अपने महल को लौट गया। उसने इस बात को हृदय में स्‍थान नहीं दिया।</verse>
				<verse number="24">मिस्र निवासियों ने पीने के जल के लिए नील नदी के आसपास खुदाई की; क्‍योंकि वे नील नदी का जल न पी सके।</verse>
				<verse number="25">जिस दिन प्रभु ने नील नदी पर प्रहार किया, तब से सात दिन व्‍यतीत हो चुके थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘फरओ के पास जा; उससे कहना, “प्रभु यों कहता है: मेरे लोगों को जाने दे कि वे मेरी सेवा करें।</verse>
				<verse number="2">पर यदि तू उन्‍हें नहीं जाने देगा तो देख, मैं तेरे सम्‍पूर्ण देश पर मेंढकों द्वारा प्रहार करूंगा।</verse>
				<verse number="3">नील नदी में मेंढकों के झुण्‍ड के झुण्‍ड भर जाएंगे। वे तेरे महल और शयनागार में, तेरी शय्‍या पर, तेरे कर्मचारियों और तेरी प्रजा के घरों में, तेरे तन्‍दूरों और आटा गूंधने के पात्रों पर चढ़ जाएंगे।</verse>
				<verse number="4">तेरी देह पर, तेरी प्रजा और तेरे कर्मचारियों की देह पर मेंढक चढ़ जाएंगे।” ’</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘हारून से कहना, “हाथ में लाठी लेकर नदियों, नहरों और जलकुण्‍डों की ओर अपना हाथ फैला कि मेंढक समस्‍त मिस्र देश पर आक्रमण करें।” ’</verse>
				<verse number="6">हारून ने मिस्र देश के जलाशयों की ओर अपना हाथ फैलाया। मेंढकों ने आक्रमण कर दिया। वे समस्‍त मिस्र देश पर छा गए।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु जादूगरों ने भी तन्‍त्र-मन्‍त्र के द्वारा वैसा ही किया। वे भी मेंढकों को मिस्र देश पर बुला लाए।</verse>
				<verse number="8">फरओ ने मूसा और हारून को बुलाया और उनसे कहा, ‘प्रभु से निवेदन करो कि वह मुझसे और मेरी प्रजा से मेंढकों को दूर करे। मैं इस्राएलियों को जाने दूंगा कि वे प्रभु के लिए बलि चढ़ाएं।’</verse>
				<verse number="9">मूसा ने फरओ से कहा, ‘कृपया मुझे आदेश दीजिए कि आपके लिए, आपके कर्मचारियों और आपकी प्रजा के लिए, कब निवेदन करूं जिससे मेंढक आपके पास से एवं आपके महल से नष्‍ट हो जाएं, और वे केवल नील नदी में शेष रहें?’</verse>
				<verse number="10">उसने कहा, ‘कल।’ मूसा बोले, ‘जैसा आप कहते हैं, वैसा ही होगा, जिससे आप को ज्ञात हो जाए कि हमारे प्रभु परमेश्‍वर के सदृश और कोई ईश्‍वर नहीं है।</verse>
				<verse number="11">मेंढक आपके पास से, आपके घरों से, आपके कर्मचारियों और आपकी प्रजा के पास से चले जाएंगे। वे केवल नील नदी में शेष रहेंगे।’</verse>
				<verse number="12">मूसा और हारून फरओ के पास से बाहर चले गए। मूसा ने फरओ से जैसा निश्‍चय किया था, उसके अनुसार उन्‍होंने प्रभु से मेंढकों के विषय में दुहाई दी।</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने मूसा के कथनानुसार किया। घरों, आंगनों और खेतों में मेंढक मर गए।</verse>
				<verse number="14">मिस्र निवासियों ने उन्‍हें एकत्र करके उनके ढेर लगा दिए। देश दुर्गन्‍ध से भर गया।</verse>
				<verse number="15">जब फरओ ने देखा कि संकट टल गया, तब उसने अपना हृदय कठोर कर लिया। उसने मूसा और हारून की बात नहीं सुनी, जैसा प्रभु ने कहा था।</verse>
				<verse number="16">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘हारून से कहना: अपनी लाठी उठा और भूमि की धूल पर प्रहार कर जिससे समस्‍त मिस्र देश में भूमि की धूल मच्‍छर बन जाए।’</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने वैसा ही किया। हारून ने अपना हाथ फैलाया और लाठी लेकर भूमि की धूल पर प्रहार किया। अत: मच्‍छरों ने मनुष्‍य और पशु दोनों पर आक्रमण कर दिया। समस्‍त मिस्र देश में भूमि की धूल मच्‍छर बन गई।</verse>
				<verse number="18">जादूगरों ने अपने मन्‍त्र-तन्‍त्र के द्वारा मच्‍छरों को लाने का प्रयत्‍न किया; किन्‍तु वे सफल न हुए। मनुष्‍य और पशु दोनों के शरीर पर मच्‍छर बने रहे।</verse>
				<verse number="19">जादूगरों ने फरओ से कहा, ‘यह परमेश्‍वर का काम है। ’ किन्‍तु फरओ का हृदय हठीला बना रहा। उसने मूसा और हारून की बात नहीं सुनी, जैसा प्रभु ने कहा था।</verse>
				<verse number="20">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू सबेरे उठकर नील नदी की ओर जाना, और फरओ की प्रतीक्षा करना। वह वहाँ जाता है। तू उससे कहना, “प्रभु यों कहता है: मेरे लोगों को जाने दे कि वे मेरी सेवा करें।</verse>
				<verse number="21">यदि तू मेरे लोगों को नहीं जाने देगा तो मैं तुझ पर, तेरे कर्मचारियों और तेरी प्रजा पर, तुम्‍हारे घरों में डांसों के दल भेजूंगा। मिस्र निवासियों के मकान और जिस भूमि पर वे खड़े हैं, वे डांसों से भर जाएंगे।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु उस दिन मैं गोशेन प्रदेश को, जहां मेरे लोग निवास करते हैं, पृथक् रखूंगा, जिससे वहां डांसों का आक्रमण न हो और तुझे ज्ञात हो जाए कि समस्‍त पृथ्‍वी में मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="23">इस प्रकार मैं अपने लोगों और तेरी प्रजा के मध्‍य भेद करूंगा। कल यह चिह्‍न प्रकट होगा।” ’</verse>
				<verse number="24">प्रभु ने वैसा ही किया। डांसों के विशाल झुण्‍ड ने फरओ के महल और कर्मचारियों के प्रासादों पर, समस्‍त मिस्र देश पर आक्रमण किया। देश डांसों के कारण नष्‍ट हो गया।</verse>
				<verse number="25">फरओ ने मूसा और हारून को बुलाया। उसने उनसे कहा, ‘जाओ, और इसी देश में अपने परमेश्‍वर के लिए बलि चढ़ाओ।’</verse>
				<verse number="26">मूसा ने कहा, ‘ऐसा करना उचित नहीं होगा। हम अपने प्रभु परमेश्‍वर को ऐसी बलि चढ़ाएंगे जिसे मिस्र निवासी घृणित समझते हैं। यदि हम मिस्र निवासियों द्वारा घृणित समझी जाने वाली बलि उनके सम्‍मुख चढ़ाएं, तो क्‍या वे हमें पत्‍थरों से नहीं मारेंगे?</verse>
				<verse number="27">हमें तीन दिन की यात्रा की दूरी पर निर्जन प्रदेश अवश्‍य जाना होगा। हमारा प्रभु परमेश्‍वर हमें जैसी आज्ञा देगा, उसके अनुसार हम वहां बलि चढ़ाएंगे।’</verse>
				<verse number="28">फरओ ने कहा, ‘मैं तुम्‍हें जाने दूंगा कि तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर को निर्जन प्रदेश में बलि चढ़ाओ। परन्‍तु तुम अधिक दूर न जाना। तुम मेरे लिए निवेदन करो।’</verse>
				<verse number="29">मूसा ने कहा, ‘देखिए मैं आपके पास से बाहर जा रहा हूं। मैं प्रभु से निवेदन करूंगा कि वह कल आपके पास से, आपके कर्मचारियों और आपकी प्रजा के पास से डांसों के दल दूर करे। पर आप मुझे पुन: धोखा न दें और कृपया, इस्राएलियों को प्रभु के लिए बलि चढ़ाने दें।’</verse>
				<verse number="30">मूसा फरओ के पास से बाहर निकले। उन्‍होंने प्रभु से निवेदन किया।</verse>
				<verse number="31">प्रभु ने मूसा के कथनानुसार किया। उसने फरओ, उसके समस्‍त कर्मचारियों और उसकी प्रजा से डांस दूर कर दिए। एक भी डांस न रहा।</verse>
				<verse number="32">किन्‍तु फरओ ने इस बार भी अपना हृदय कठोर बनाया और इस्राएलियों को नहीं जाने दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘फरओ के पास जा; तू उससे कहना, “इब्रानियों का परमेश्‍वर प्रभु यों कहता है: मेरी प्रजा को जाने दे कि वे मेरी सेवा करें।</verse>
				<verse number="2">यदि तू उन्‍हें नहीं जाने देगा और उन्‍हें अब भी रोके रखेगा</verse>
				<verse number="3">तो देख, तेरे घोड़े, गदहे, ऊंट, गाय-बैल और भेड़-बकरियां, आदि पशु जो मैदान में हैं, उन पर प्रभु का हाथ उठेगा और एक भयंकर पशु-रोग फैलेगा।</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु प्रभु इस्राएलियों के पशुओं और मिस्र निवासियों के पशुओं के मध्‍य भेद करेगा जिससे इस्राएलियों का एक भी पशु नहीं मरेगा।” ’</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने समय निश्‍चित किया, ‘मैं कल यह कार्य मिस्र देश में करूंगा।’</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने दूसरे दिन ऐसा ही किया। मिस्र निवासियों के सब पशु मर गए; परन्‍तु इस्राएलियों का एक भी पशु नहीं मरा।</verse>
				<verse number="7">फरओ ने दूत भेजकर देखा कि इस्राएलियों का एक भी पशु नहीं मरा है। फिर भी उसका हृदय कठोर बना रहा और उसने इस्राएलियों को नहीं जाने दिया।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने मूसा और हारून से कहा, ‘तुम भट्ठी से मुट्ठी-भर राख लो, और मूसा उसको फरओ के सम्‍मुख आकाश की ओर उड़ा देगा।</verse>
				<verse number="9">तब वह सूक्ष्म धूल बनकर मिस्र देश पर फैल जाएगी, और समस्‍त देश में मनुष्‍यों तथा पशुओं के शरीर पर फोड़े बन कर फूट निकलेगी।’</verse>
				<verse number="10">अतएव उन्‍होंने भट्ठी से मुट्ठी-भर राख ली, और वे फरओ के सम्‍मुख खड़े हुए। मूसा ने आकाश की ओर राख उड़ाई तो वह मनुष्‍यों और पशुओं के शरीर पर फोड़े बनकर फूट पड़ी।</verse>
				<verse number="11">जादूगर फोड़ों के कारण मूसा के सामने खड़े न हो सके। समस्‍त मिस्र निवासियों के और जादूगरों के शरीर पर फोड़े निकल आए थे।</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने फरओ के हृदय को हठीला बना दिया। अतएव उसने इस्राएलियों को नहीं जाने दिया, जैसा प्रभु ने मूसा से कहा था।</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘सबेरे उठकर फरओ के सम्‍मुख खड़ा हो। तू उससे कहना, “इब्रानियों का परमेश्‍वर, प्रभु यों कहता है: मेरे लोगों को जाने दे कि वे मेरी सेवा करें।</verse>
				<verse number="14">अन्‍यथा मैं इस बार अपनी सब विपत्तियां तुझ पर, तेरे कर्मचारियों और तेरी प्रजा पर भेजूंगा जिससे तुझे ज्ञात हो जाए कि समस्‍त पृथ्‍वी पर मुझ जैसा कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="15">मैं चाहता तो अब तक अपना सामर्थ्य भेजकर तुझे और तेरी प्रजा को महामारियों के द्वारा मार डालता और तू पृथ्‍वी से मिट जाता।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु मैंने तुझे इस उद्देश्‍य से जीवित रखा कि तुझे अपना सामर्थ्य दिखाऊं, जिससे समस्‍त पृथ्‍वी पर मेरे नाम का गुणगान किया जाए।</verse>
				<verse number="17">पर तू अब तक मेरे लोगों के सम्‍मुख बाधा बनकर खड़ा है और उन्‍हें नहीं जाने दे रहा है।</verse>
				<verse number="18">अतएव देख, कल इसी समय मैं भारी ओलों की ऐसी भयंकर वर्षा करूंगा, जैसी मिस्र देश की स्‍थापना के दिन से अब तक नहीं हुई है।</verse>
				<verse number="19">अब तू कर्मचारियों को भेजकर अपने सब पशुओं को एवं तेरे पास मैदान में जो पशु हों, उन सबको सुरक्षित स्‍थान में पहुंचा दे। क्‍योंकि वे सब मनुष्‍य और पशु जो भीतर इकट्ठे न होकर बाहर मैदान में रहेंगे, उन पर ओलों की वर्षा होगी और वे मर जाएंगे।” ’</verse>
				<verse number="20">फरओ के कर्मचारियों में से जो व्यक्‍ति प्रभु के वचन का भय मानता था, उसने अपने सेवकों और पशुओं को घरों के भीतर भगा दिया,</verse>
				<verse number="21">परन्‍तु जिसने प्रभु के वचन को अपने हृदय में स्‍थान नहीं दिया था, उसने अपने सेवक और पशु मैदान में रहने दिए।</verse>
				<verse number="22">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘अपना हाथ आकाश की ओर फैला जिससे समस्‍त मिस्र देश के मनुष्‍यों, पशुओं और खेतों के पौधों पर ओलों की वर्षा हो।’</verse>
				<verse number="23">मूसा ने अपनी लाठी आकाश की ओर उठाई तो प्रभु ने मेघों की गरज के साथ ओले भेजे। विद्युत् धरती की ओर दौड़ी। इस प्रकार प्रभु ने मिस्र देश पर ओलों की वर्षा की।</verse>
				<verse number="24">ओलों की वर्षा होती रही। विद्युत् निरन्‍तर ओलों के मध्‍य चमकती रही। जब से मिस्र राष्‍ट्र बना तब से ओलों की ऐसी भीषण वर्षा समस्‍त देश में कभी नहीं हुई थी।</verse>
				<verse number="25">ओलों ने देश के मनुष्‍यों और पशुओं को जो मैदान में थे, नष्‍ट कर दिया। ओलों ने भूमि के पौधों को नष्‍ट कर दिया, मैदान के वृक्षों को ध्‍वस्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="26">केवल गोशेन प्रदेश में, जहां इस्राएली निवास करते थे, ओलों की वर्षा नहीं हुई।</verse>
				<verse number="27">फरओ ने दूत भेजकर मूसा और हारून को बुलाया, और उनसे कहा, ‘मैंने इस बार पाप किया है। प्रभु सच्‍चा प्रमाणित हुआ है, पर मैं और मेरी प्रजा झूठी।</verse>
				<verse number="28">प्रभु से निवेदन करो। मेघों की गरज के साथ ओलों की अत्‍यधिक वर्षा हो चुकी है। मैं तुम्‍हें जाने दूंगा, तुम और अधिक नहीं रुकोगे।’</verse>
				<verse number="29">मूसा ने उससे कहा, ‘जैसे ही मैं नगर के बाहर जाऊंगा, प्रभु की ओर अपने हाथ फैलाऊंगा। तब मेघों की गरज बन्‍द हो जाएगी और ओले फिर न बरसेंगे, जिससे आपको ज्ञात हो जाएगा कि पृथ्‍वी प्रभु की है।</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु जहां तक आपका और आपके कर्मचारियों का सम्‍बन्‍ध है, मैं जानता हूं कि आपको प्रभु परमेश्‍वर का कोई भय नहीं है।’ (</verse>
				<verse number="31">अलसी और जौ की फसल नष्‍ट हो गई, क्‍योंकि जौ की बालें निकल चुकी थीं और अलसी में फूल आ गए थे।</verse>
				<verse number="32">किन्‍तु गेहूं और कठिया गेहूं नष्‍ट नहीं हुए। वे विलम्‍ब से बढ़ते हैं।)</verse>
				<verse number="33">मूसा फरओ के पास से नगर के बाहर गए, और प्रभु की ओर अपने हाथ फैलाए। अत: मेघों की गरज एवं ओलों की वर्षा रुक गई। पृथ्‍वी पर वर्षा भी बन्‍द हो गई।</verse>
				<verse number="34">जब फरओ ने देखा कि वर्षा, ओला-वृष्‍टि और मेघों की गरज बन्‍द हो गई तब उसने पुन: पाप किया। उसने एवं उसके कर्मचारियों ने अपने हृदय को कठोर किया।</verse>
				<verse number="35">फरओ का हृदय हठीला हो गया। उसने इस्राएलियों को नहीं जाने दिया, जैसा प्रभु ने मूसा के द्वारा कहा था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘फरओ के पास जा। मैंने उसका और उसके कर्मचारियों का हृदय कठोर कर दिया है कि उनके मध्‍य में अपने ये चिह्‍न दिखाऊं,</verse>
				<verse number="2">और तुम अपने पुत्र-पौत्रादि से वर्णन कर सको कि मैंने मिस्र देश को कैसा उपहास का पात्र बनाया और उनके मध्‍य कितने चिह्‍न दिखाए, जिससे तुम्‍हें ज्ञात हो जाए कि मैं प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="3">मूसा और हारून फरओ के पास गए। उन्‍होंने उससे कहा, ‘इब्रानियों का परमेश्‍वर, प्रभु यों कहता है, “तू कब तक मेरे सम्‍मुख नतमस्‍तक नहीं होगा? मेरे लोगों को जाने दे कि वे मेरी सेवा करें।</verse>
				<verse number="4">यदि तू उन्‍हें नहीं जाने देगा तो देख, कल मैं तेरे देश पर टिड्डी दल का आक्रमण कराऊंगा।</verse>
				<verse number="5">टिड्डियां भूमि की सतह को ऐसा ढक लेंगी कि वह किसी को दिखाई न देगी। जो ओलों की वर्षा से बच गया है, उसको वे खा लेंगी। वे तुम्‍हारे मैदान के समस्‍त पेड़ों को भी खा लेंगी।</verse>
				<verse number="6">वे तेरे महल में, तेरे कर्मचारियों के प्रासादों में और मिस्र निवासियों के सब घरों में भर जाएंगी। इतनी टिड्डियां तेरे बाप-दादा ने, तेरे पूर्वजों ने अपने जन्‍म से आज तक नहीं देखी होंगी।” ’ तब मूसा फरओ के पास से लौटकर बाहर चले गए।</verse>
				<verse number="7">फरओ के कर्मचारियों ने उससे कहा, ‘कब तक यह मनुष्‍य हमारे लिए फन्‍दा बना रहेगा? इस्राएलियों को जाने दीजिए कि वे अपने प्रभु परमेश्‍वर की सेवा करें। क्‍या आप अभी तक नहीं जानते कि मिस्र देश नष्‍ट हो गया है?’</verse>
				<verse number="8">अत: मूसा और हारून को फरओ के पास वापस लाया गया। फरओ ने उनसे कहा, ‘जाओ, अपने प्रभु परमेश्‍वर की सेवा करो, किन्‍तु जाने वाले लोग कौन-कौन हैं?’</verse>
				<verse number="9">मूसा ने कहा, ‘हम बाल-बच्‍चों और बूढ़ों समेत जाएंगे। हम अपने पुत्र-पुत्रियों, भेड़-बकरियों, गाय-बैलों को लेकर जाएंगे; क्‍योंकि हमें प्रभु के लिए यात्रा-पर्व मनाना है।’</verse>
				<verse number="10">फरओ ने उनसे कहा, ‘यदि मैं तुम्‍हें और तुम्‍हारे बच्‍चों को जाने दूं तो प्रभु तुम्‍हारे साथ हो! पर देखो, तुम्‍हारे मुख पर बुराई झलक रही है।</verse>
				<verse number="11">नहीं, कदापि नहीं। केवल पुरुष जाएं और प्रभु की सेवा करें। यही तो तुम चाहते हो।’ वे फरओ के सम्‍मुख से बाहर निकाल दिए गए।</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘मिस्र देश की ओर अपना हाथ उठा कि टिड्डी दल मिस्र देश पर आक्रमण करें और देश के प्रत्‍येक पौधे को खा डालें जो ओलों की वर्षा से बच गया है।’</verse>
				<verse number="13">अतएव जब मूसा ने मिस्र देश की ओर अपनी लाठी उठाई तब प्रभु ने समस्‍त मिस्र देश पर पूरे दिन और रात पूर्वी वायु को बहाया। जब सबेरा हुआ तब पूर्वी वायु अपने साथ टिड्डी दल ले आई।</verse>
				<verse number="14">टिड्डी दल समस्‍त मिस्र देश पर टूट पड़ा। टिड्डियां सारे देश में छा गईं। टिड्डियों का दल इतना विशाल था जितना इससे पूर्व कभी नहीं देखा गया और न कभी इसके पश्‍चात् देखा जाएगा।</verse>
				<verse number="15">टिड्डियों ने भूमि की सतह को ऐसा ढक लिया कि सम्‍पूर्ण देश में अन्‍धकार छा गया। उन्‍होंने देश के समस्‍त पौधों को, वृक्षों के फलों को, जो ओलों की वर्षा से बच गए थे, खा लिया। समस्‍त मिस्र देश में कोई भी हरी वस्‍तु नहीं बची, न तो मैदान के पौधे और न पेड़।</verse>
				<verse number="16">फरओ ने अविलम्‍ब मूसा और हारून को बुलाया और उनसे कहा, ‘मैंने तुम्‍हारे परमेश्‍वर, प्रभु के प्रति और तुम्‍हारे प्रति पाप किया है।</verse>
				<verse number="17">अब कृपया इस बार और मेरा पाप क्षमा करो और अपने प्रभु परमेश्‍वर से निवेदन करो कि वह मुझ पर से यह मृत्‍यु-संकट दूर करे।’</verse>
				<verse number="18">मूसा फरओ के पास से बाहर गए। उन्‍होंने प्रभु से निवेदन किया।</verse>
				<verse number="19">अत: प्रभु ने प्रचण्‍ड पश्‍चिमी वायु बहाई। वह टिड्डियों को उड़ा ले गई और उन्‍हें लाल सागर में डुबा दिया। समस्‍त मिस्र देश में एक भी टिड्डी शेष नहीं रही।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु प्रभु ने फरओ का हृदय हठीला बना दिया। अत: उसने इस्राएलियों को नहीं जाने दिया।</verse>
				<verse number="21">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘अपना हाथ आकाश की ओर उठा जिससे मिस्र देश पर अन्‍धकार छा जाए, ऐसा अन्‍धकार जिसका बोध हो सके।’</verse>
				<verse number="22">अत: मूसा ने अपना हाथ आकाश की ओर उठाया तो तीन दिन तक समस्‍त मिस्र देश पर घोर अन्‍धकार छाया रहा।</verse>
				<verse number="23">मिस्र निवासी एक-दूसरे को नहीं देख सके। वे तीन दिन तक अपने स्‍थान से उठ भी न सके। परन्‍तु इस्राएलियों के निवास-स्‍थानों में प्रकाश था।</verse>
				<verse number="24">फरओ ने मूसा को बुलाया। उसने कहा, ‘जाओ, अपने प्रभु की सेवा करो। तुम्‍हारे बाल-बच्‍चे भी तुम्‍हारे साथ जा सकते हैं, केवल अपनी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों को छोड़ जाओ।’</verse>
				<verse number="25">मूसा ने कहा, ‘आपको हमें बलि और अग्‍नि-बलि के लिए पशु भी प्रदान करने चाहिए जिससे हम अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए बलि चढ़ा सकें।</verse>
				<verse number="26">हमारे पशु हमारे साथ अवश्‍य जाएंगे। एक भी पशु नहीं छोड़ा जाएगा। हम अपने प्रभु परमेश्‍वर की सेवा के लिए उनको अपने साथ ले जाएंगे। जब तक हम वहां नहीं पहुंच जाते, तब तक नहीं जानते कि हम अपने प्रभु परमेश्‍वर की सेवा कैसे करेंगे।’</verse>
				<verse number="27">किन्‍तु प्रभु ने फरओ के हृदय को हठीला बना दिया जिससे उसने इस्राएलियों को नहीं जाने दिया।</verse>
				<verse number="28">फरओ ने मूसा से कहा, ‘मेरे पास से चले जाओ। तुम सावधान रहना। मेरा मुख फिर न देखना; अन्‍यथा जिस दिन तुम मेरा मुख देखोगे, मर जाओगे।’</verse>
				<verse number="29">मूसा ने कहा, ‘आपने ठीक कहा। मैं आपके मुख को कभी नहीं देखूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘मैं एक और विपत्ति फरओ और मिस्र पर लाऊंगा। तत्‍पश्‍चात् वह तुम्‍हें यहां से जाने देगा। जब वह जाने देगा तब तुम्‍हें पूर्णत: यहां से निकाल ही देगा।</verse>
				<verse number="2">अब तू मेरे निज लोगों से बोलना कि प्रत्‍येक पुरुष अपने पड़ोसी से और प्रत्‍येक स्‍त्री अपनी पड़ोसिन से सोने-चांदी के आभूषण मांग ले।’</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने अपने लोगों को मिस्र निवासियों की कृपा-दृष्‍टि प्रदान की। इतना ही नहीं, वह व्यक्‍ति-मूसा-मिस्र देश में फरओ के कर्मचारियों एवं सब लोगों की दृष्‍टि में अत्‍यन्‍त महान थे।</verse>
				<verse number="4">मूसा ने फरओ से कहा, ‘प्रभु यों कहता है, “मैं आधी रात को मिस्र देश के मध्‍य विचरण करूँगा</verse>
				<verse number="5">और मिस्र देश के सब पहिलौठे मर जाएंगे। सिंहासन पर विराजने वाले फरओ के ज्‍येष्‍ठ पुत्र से लेकर चक्‍की पीसने वाली सेविका के ज्‍येष्‍ठ पुत्र तक। पशुओं के भी सब पहिलौठे मर जाएँगे।</verse>
				<verse number="6">सारे मिस्र देश में बड़ा हाहाकार मचेगा। ऐसा हाहाकार न कभी हुआ था और न कभी होगा।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु इस्राएलियों के प्रति, चाहे वे मनुष्‍य हों अथवा उनके पशु, कुत्ता भी नहीं गुर्राएगा, जिससे तुमको ज्ञात होगा कि प्रभु मिस्र निवासियों और इस्राएलियों के मध्‍य भेद करता है।”</verse>
				<verse number="8">ये आपके सब कर्मचारी मेरे पास आएंगे और सिर झुकाकर मेरा अभिवादन करेंगे। वे कहेंगे, “कृपया, अपने अनुचरों को लेकर चले जाइए।” तत्‍पश्‍चात् मैं भी चला जाऊंगा।’ मूसा तीव्र क्रोध में भरे हुए फरओ के पास से चले गए।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘फरओ तेरी बातें नहीं सुनेगा जिससे मैं मिस्र देश में अधिकाधिक आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करूँ।’</verse>
				<verse number="10">मूसा और हारून ने फरओ के सम्‍मुख ये आश्‍चर्यपूर्ण कार्य किए। किन्‍तु प्रभु ने फरओ का हृदय हठीला बना दिया। अतएव उसने मिस्र देश से इस्राएलियों को नहीं जाने दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा और हारून से मिस्र देश में कहा,</verse>
				<verse number="2">‘यह महीना तुम्‍हारे लिए सब महीनों में प्रथम माना जाएगा। तुम इस महीने को वर्ष के महीनों में प्रथम मानना।</verse>
				<verse number="3">तुम समस्‍त इस्राएली मंडली से यह कहो कि इस महीने के दसवें दिन प्रत्‍येक व्यक्‍ति, अपने पूर्वजों के परिवार के अनुसार, घर पीछे एक-एक मेमना लेगा।</verse>
				<verse number="4">यदि कोई परिवार मेमने का मांस खाने के लिए छोटा हो, तो वह और उसका निकटतम पड़ोसी अपने-अपने परिवार की सदस्‍य-संख्‍या के अनुसार मेमना लेगा। तुम प्रत्‍येक व्यक्‍ति के खाने के सामर्थ्य के अनुसार मेमने के मांस का हिसाब करना।</verse>
				<verse number="5">तुम्‍हारा मेमना निष्‍कलंक, नर और एक वर्ष का होना चाहिए। तुम उसे भेड़ों अथवा बकरियों के झुण्‍ड से लेना।</verse>
				<verse number="6">तुम उसे इस महीने के चौदहवें दिन तक जीवित रखना। उस दिन गोधूली के समय इस्राएली मंडली की समस्‍त धर्मसभा अपने-अपने मेमने का वध करेगी।</verse>
				<verse number="7">तत्‍पश्‍चात् वे उसका कुछ रक्‍त लेंगे और जिन घरों में वे उसे खाएंगे, उनके द्वार के दोनों बाजुओं और चौखट के सिरे पर उसे लगा देंगे।</verse>
				<verse number="8">वे उसी रात मेमने का मांस अग्‍नि में भूनकर खाएँगे। वे मांस को बेखमीर रोटी और कड़वे साग-पात के साथ खाएँगे।</verse>
				<verse number="9">मेमने के मांस को कच्‍चा अथवा जल में उबालकर मत खाना, वरन् सिर, पैर और अंतड़ियों सहित उसको अग्‍नि में भूनकर खाना।</verse>
				<verse number="10">तुम उसका अवशेष सबेरे तक न छोड़ना। यदि कुछ मांस सबेरे तक रह जाएगा तो उसे अग्‍नि में जला देना।</verse>
				<verse number="11">तुम उसे ऐसी स्‍थिति में खाओगे: अपनी कमर कसे, पैरों में जूते पहिने और हाथ में लाठी लिये हुए तुम मांस को शीघ्रता से खाना। यह प्रभु का ‘पारगमन’ है।</verse>
				<verse number="12">मैं इस रात मिस्र देश में विचरण करूँगा, और समस्‍त देश के मनुष्‍यों और पशुओं के पहिलौठों को मारूँगा। मैं मिस्र देश के सब देवताओं को दण्‍ड दूंगा। मैं प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="13">जिन घरों में तुम रहते हो, उन पर लगाया हुआ रक्‍त तुम्‍हारे लिए एक चिह्‍न होगा। जब मैं उस रक्‍त को देखूंगा तब आगे बढ़ जाऊंगा। जब मैं मिस्र देश को मारूंगा तब तुम्‍हें नष्‍ट करने के लिए तुम पर महामारी का आक्रमण न होगा।</verse>
				<verse number="14">‘यह दिन तुम्‍हारे लिए एक स्‍मारक दिवस होगा। तुम इसे प्रभु के लिए यात्रा-पर्व के रूप में मनाना। तुम इसे पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि मानना।</verse>
				<verse number="15">तुम सात दिन तक बेखमीर रोटी खाना। तुम पहले ही दिन अपने-अपने घरों से खमीर दूर करना; क्‍योंकि जो व्यक्‍ति पहले दिन से सातवें दिन तक, इस अवधि में खमीरी वस्‍तु खाएगा, वह इस्राएली समाज में से नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="16">तुम पहले दिन और सातवें दिन पवित्र सभा बुलाना। इन दोनों दिनों में कोई भी काम न किया जाए; प्रत्‍येक मनुष्‍य के लिए जो भोजन चाहिए, केवल उसको तुम पका सकते हो।</verse>
				<verse number="17">तुम बेखमीर रोटी के पर्व का पालन करना। इस दिन मैं तुमको दल-बल सहित मिस्र देश से बाहर निकाल लाया हूं। इसलिए तुम पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि के रूप में इस दिन का पालन करना।</verse>
				<verse number="18">तुम प्रथम महीने के चौदहवें दिन की सन्‍ध्‍या से इक्‍कीसवें दिन की सन्‍ध्‍या तक बेखमीर रोटी खाना।</verse>
				<verse number="19">सात दिन तक तुम्‍हारे घरों में खमीरी वस्‍तुएँ नहीं पाई जाएंगी; क्‍योंकि खमीर को खाने वाले सब व्यक्‍ति, चाहे वे विदेशी हों अथवा देशी, इस्राएली मंडली में से नष्‍ट किए जाएंगे।</verse>
				<verse number="20">तुम कोई भी खमीरी वस्‍तु न खाना। तुम अपने निवास स्‍थानों में बेखमीर रोटी ही खाना।’</verse>
				<verse number="21">मूसा ने इस्राएलियों के सब धर्मवृद्धों को बुलाया और उनसे कहा, ‘तुम अपने-अपने परिवार के अनुसार मेमना चुनो और पास्‍का (फसह) पर्व का मेमना बलि करो।</verse>
				<verse number="22">तुम जूफा का एक गुच्‍छा लो और उसे चिलमची में भरे हुए रक्‍त में डुबाओ। तत्‍पश्‍चात् चिलमची के रक्‍त को द्वार की चौखट के सिरे और दोनों बाजुओं पर लगाओ। कोई भी व्यक्‍ति सबेरा होने तक अपने घर के द्वार के बाहर नहीं निकलेगा;</verse>
				<verse number="23">क्‍योंकि प्रभु मिस्र-निवासियों का वध करने के लिए वहाँ से होकर जाएगा। जब बाजुओं पर रक्‍त देखेगा, तब द्वार से आगे बढ़ जाएगा। वह विनाशक दूत को तुम्‍हारा वध करने के लिए घर के भीतर नहीं जाने देगा।</verse>
				<verse number="24">तुम और तुम्‍हारे वंशज संविधि के रूप में इस धर्मविधि का सदा पालन करते रहें।</verse>
				<verse number="25">जब तुम उस देश में पहुँचो, जिसे प्रभु अपने वचन के अनुसार तुम्‍हें प्रदान करेगा, तब भी तुम इसी धर्मविधि का पालन करना।</verse>
				<verse number="26">जब तुम्‍हारी सन्‍तान तुमसे पूछे, “इस धर्मविधि का क्‍या अर्थ है?”</verse>
				<verse number="27">तब तुम कहना, “यह प्रभु के ‘पारगमन’ की बलि है; क्‍योंकि प्रभु मिस्र देश में इस्राएलियों के घरों को छोड़कर आगे बढ़ गया था। यद्यपि प्रभु ने मिस्र निवासियों का वध किया था, किन्‍तु उसने हमारे घरों को छोड़ दिया था” । ’इस्राएलियों ने सिर झुकाकर वन्‍दना की।</verse>
				<verse number="28">तब वे जाकर ऐसा ही करने लगे। जो आज्ञा प्रभु ने मूसा और हारून को दी, उसी के अनुसार इस्राएलियों ने किया।</verse>
				<verse number="29">प्रभु ने मध्‍य रात्रि में सिंहासन पर विराजमान फरओ के ज्‍येष्‍ठ पुत्र से लेकर कारागार में पड़े बन्‍दी के ज्‍येष्‍ठ पुत्र, और पशुओं के पहिलौठे बच्‍चे तक, मिस्र देश में सब पहिलौठों को मार डाला।</verse>
				<verse number="30">फरओ, उसके कर्मचारी और सब मिस्र-निवासी रात में उठे। सारे देश में हाहाकार मचा था। एक भी घर ऐसा न था जहाँ किसी की मृत्‍यु न हुई थी।</verse>
				<verse number="31">फरओ ने रात को ही मूसा तथा हारून को बुलाया और उनसे कहा। ‘उठो, तुम और इस्राएली, मेरी प्रजा के मध्‍य से निकल जाओ। जाओ, जैसा तुमने कहा था, अपने प्रभु की सेवा करो।</verse>
				<verse number="32">जैसा तुमने कहा था, अपनी भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल भी ले जाओ। तुम मुझे आशीर्वाद भी देना।’</verse>
				<verse number="33">मिस्र-निवासी भी इस्राएलियों पर दबाव डालने लगे, जिससे उन्‍हें देश से अविलम्‍ब बाहर किया जा सके। मिस्र-निवासी कहते थे, ‘हम सब मर मिटे!’</verse>
				<verse number="34">इस्राएलियों ने अपने गूंधे हुए आटे को, खमीर मिलाने के पूर्व, गून्‍धने के पात्रों सहित चादरों में बांधकर अपने कन्‍धों पर डाल लिया।</verse>
				<verse number="35">जैसा मूसा ने उनसे कहा था, उन्‍होंने मिस्र-निवासियों से सोने-चांदी के आभूषण और वस्‍त्र मांग लिये।</verse>
				<verse number="36">प्रभु ने इस्राएलियों को मिस्र-निवासियों की कृपादृष्‍टि प्रदान की। अत: उन्‍होंने जो मांगा था, वह मिस्र-निवासियों ने उन्‍हें दे दिया। इस प्रकार उन्‍होंने मिस्र-निवासियों को लूट लिया।</verse>
				<verse number="37">इस्राएलियों ने रामसेस से सुक्‍कोत नगर की ओर प्रस्‍थान किया। स्‍त्रियों और बच्‍चों को छोड़कर पैदल चलने वाले पुरुष प्राय: छ: लाख थे।</verse>
				<verse number="38">उनके साथ अनेक गैर-इस्राएली लोग भी गए। भेड़-बकरी, गाय-बैल का भी बड़ा समूह उनके साथ था।</verse>
				<verse number="39">जो गून्‍धा हुआ आटा वे मिस्र देश से लाए थे, उन्‍होंने उससे बेखमीर रोटी बनाई। अभी तक आटे में खमीर नहीं मिलाया गया था, क्‍योंकि इस्राएलियों को मिस्र देश से निकाला गया था। वे न तो कुछ समय के लिए वहाँ ठहर सके थे और न अपनी यात्रा के लिए भोजन-आदि पका ही सके थे।</verse>
				<verse number="40">इस्राएलियों का मिस्र-प्रवासकाल समाप्‍त हुआ: उन्‍होंने मिस्र देश में चार सौ तीस वर्ष तक निवास किया था।</verse>
				<verse number="41">चार सौ तीस वर्ष के ठीक अन्‍तिम दिन प्रभु के लोग दल-बल सहित मिस्र देश से निकल गए।</verse>
				<verse number="42">प्रभु की यह ऐसी रात है जिसमें उसने इस्राएलियों को मिस्र देश से निकालने के लिए जागरण किया था। इसलिए यह रात प्रभु के लिए समस्‍त इस्राएली लोगों के द्वारा पीढ़ी से पीढ़ी तक जागरण-रात्रि के रूप में मनाई जाएगी।</verse>
				<verse number="43">प्रभु ने मूसा और हारून से कहा, ‘यह पास्‍का के पर्व की संविधि है: कोई भी विदेशी पास्‍का बलि को नहीं खाएगा,</verse>
				<verse number="44">किन्‍तु रुपया देकर खरीदा हुआ गुलाम, जिसका तुम खतना कर चुके हो, उस को खा सकता है।</verse>
				<verse number="45">अस्‍थायी प्रवासी और मजदूर उसको नहीं खा सकते।</verse>
				<verse number="46">मेमने का मांस केवल एक ही घर के भीतर खाया जाएगा। तुम मांस का कुछ भी अंश घर के बाहर न ले जाना। तुम बलि-पशु की एक भी हड्डी न तोड़ना।</verse>
				<verse number="47">सम्‍पूर्ण इस्राएली मंडली इस पर्व को मनाएगी।</verse>
				<verse number="48">यदि कोई प्रवासी तुम्‍हारे साथ निवास करता है और वह प्रभु के लिए पास्‍का का पर्व मनाना चाहे, तो उसके परिवार के सब पुरुषों का खतना किया जाए। तभी वह धर्मविधि में भाग लेकर पर्व को मना सकेगा। वह उस देश का ही निवासी समझा जाएगा। पर कोई भी खतना-रहित मनुष्‍य पास्‍का बलि को नहीं खा सकता।</verse>
				<verse number="49">देशी और प्रवासी व्यक्‍ति के लिए, जो तुम्‍हारे मध्‍य निवास करता है, एक ही व्‍यवस्‍था है।’</verse>
				<verse number="50">इस्राएलियों ने ऐसा ही किया। जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा और हारून को दी थी, उसी के अनुसार इस्राएलियों ने किया।</verse>
				<verse number="51">प्रभु ठीक उसी दिन इस्राएलियों को दल-बल सहित मिस्र देश से बाहर निकाल लाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘समस्‍त पहिलौठों को मुझे अर्पित कर। सब बच्‍चे, जो इस्राएल में पहिलौठे हैं, चाहे मनुष्‍य के हों, अथवा पशु के, वे मेरे ही हैं।’</verse>
				<verse number="3">मूसा ने इस्राएलियों से कहा, ‘इस दिन को स्‍मरण रखना। इस दिन तुम मिस्र देश से, दासत्‍व के घर से, निकले थे। प्रभु ने अपने भुजबल से तुम्‍हें उस स्‍थान से बाहर निकाला था। इस दिन खमीरी रोटी न खाई जाए।</verse>
				<verse number="4">आबीब के महीने में आज ही के दिन तुम निकले हो।</verse>
				<verse number="5">जब प्रभु तुम्‍हें कनानी, हित्ती, अमोरी, हिव्‍वी और यबूसी जातियों के देश में ले जाएगा, जिसको प्रदान करने की शपथ उसने तुम्‍हारे पूर्वजों से खाई थी, जिसमें दूध और शहद की नदियाँ बहती हैं, तब तुम इसी महीने में प्रस्‍तुत धर्मविधि का पालन करना।</verse>
				<verse number="6">तुम सात दिन तक बेखमीर रोटी खाना, और सातवें दिन प्रभु के लिए यात्रा-पर्व मनाना।</verse>
				<verse number="7">सात दिन तक बेखमीर रोटी खाई जाएगी। खमीरी रोटी तुम्‍हारे पास न दिखाई दे, यहाँ तक कि समस्‍त देश में तुम्‍हारे पास खमीर न दिखे।</verse>
				<verse number="8">तू अपने पुत्र से उस दिन यह कहना, “जब मैं मिस्र देश से निकला था तब प्रभु ने मेरे लिए जो किया उसकी स्‍मृति में यह पर्व मनाया जाता है।”</verse>
				<verse number="9">वह तेरे हाथ पर एक चिह्‍न और तेरी दोनों आंखों के मध्‍य स्‍मारक होगा, जिससे प्रभु की व्‍यवस्‍था तेरे मुंह में विराजती रहे; क्‍योंकि प्रभु ने सबल हाथों से तुझे मिस्र देश से बाहर निकाला है।</verse>
				<verse number="10">तू इस संविधि का पालन प्रतिवर्ष नियत समय पर करते रहना।</verse>
				<verse number="11">‘जब प्रभु तुझे कनानी जाति के देश में ले आए जिसकी शपथ उसने तुझसे और तेरे पूर्वजों से खाई थी, और जब वह देश तुझे दे</verse>
				<verse number="12">तब तू सब पहिलौठों को प्रभु के लिए अलग करना। तेरे पशुओं के सब पहिलौठे, नर बच्‍चे प्रभु के होंगे।</verse>
				<verse number="13">तू गधे के प्रत्‍येक पहिलौठे बच्‍चे को मेमना देकर छुड़ा लेना। यदि तू उसे न छुड़ाए तो उसकी गर्दन तोड़ देना। पर मनुष्‍य का प्रत्‍येक पहिलौठा पुत्र छुड़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="14">जब भविष्‍य में तेरा पुत्र तुझसे पूछे, “इसका क्‍या अर्थ है?” तब तू उससे कहना, “प्रभु अपने भुजबल से हमें मिस्र देश से, दासत्‍व के घर से बाहर निकाल लाया था।</verse>
				<verse number="15">जब फरओ ने हठपूर्वक हमें नहीं जाने दिया तब प्रभु ने मिस्र देश के सब पहिलौठों को, मनुष्‍यों और पशुओं के पहिलौठों को, मार डाला था। इसलिए मैं प्रत्‍येक नर पहिलौठा प्रभु को चढ़ाता हूँ, किन्‍तु मैं अपने पहिलौठे पुत्र को छुड़ा लेता हूँ।”</verse>
				<verse number="16">यह संविधि तेरे हाथ पर एक चिह्‍न अथवा तेरी दोनों आंखों के मध्‍य टीका बनेगी; क्‍योंकि प्रभु ने सबल हाथों से हमें मिस्र देश से बाहर निकाला था।’</verse>
				<verse number="17">फरओ ने इस्राएलियों को जाने दिया। परमेश्‍वर उन्‍हें पलिश्‍ती देश के मार्ग से नहीं ले गया, यद्यपि वह निकट था। परमेश्‍वर ने कहा, ‘ऐसा न हो कि जब वे युद्ध देखें तब पछताकर मिस्र देश लौट जाएं।’</verse>
				<verse number="18">इसलिए परमेश्‍वर उनको घुमा-फिराकर निर्जन प्रदेश के मार्ग से लाल सागर की ओर ले गया। इस्राएली मिस्र देश से अस्‍त्र-शस्‍त्र से सज्‍जित होकर निकले थे।</verse>
				<verse number="19">मूसा ने अपने साथ यूसुफ की अस्‍थियाँ लीं; क्‍योंकि यूसुफ ने इस्राएलियों से यह शपथ ली थी, ‘जब परमेश्‍वर तुम्‍हारी सुध ले, तब अपने साथ मेरी अस्‍थियों को यहाँ से अवश्‍य ले जाना।’</verse>
				<verse number="20">वे सुक्‍कोत नगर से आगे बढ़े और उन्‍होंने निर्जन प्रदेश के छोर पर स्‍थित एताम नगर में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="21">प्रभु दिन में उन्‍हें मार्ग दिखाने के लिए मेघ-स्‍तम्‍भ और रात में उन्‍हें प्रकाश देने के लिए अग्‍नि-स्‍तम्‍भ में होकर उनके आगे-आगे चलता था, जिससे वे रात-दिन यात्रा कर सकें।</verse>
				<verse number="22">दिन में मेघ-स्‍तम्‍भ और रात में अग्‍नि-स्‍तम्‍भ इस्राएलियों के सम्‍मुख से नहीं हटता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएलियों को बता कि वे पीछे लौटकर मिगदोल नगर और समुद्र के मध्‍य में स्‍थित पीहाहीरोत नगर के सम्‍मुख बअल-सफोन के सामने पड़ाव डालें। तुम समुद्र के किनारे पड़ाव डालना।</verse>
				<verse number="3">फरओ इस्राएलियों के विषय में कहेगा, “वे अनजान देश में भटककर घबरा गए हैं। निर्जन प्रदेश ने उन्‍हें बन्‍दी बना लिया है।”</verse>
				<verse number="4">मैं फरओ के हृदय को हठीला बना दूंगा और वह इस्राएलियों का पीछा करेगा। तब मैं फरओ तथा उसकी समस्‍त सेना को पराजित कर अपनी महिमा करूँगा जिससे मिस्र-निवासी जान लें कि मैं प्रभु हूं।’ इस्राएलियों ने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="5">जब मिस्र देश के राजा को बताया गया कि इस्राएली भाग गए, तब उनके प्रति फरओ और उसके कर्मचारियों का मन बदल गया। वे कहने लगे, ‘यह हमने क्‍या किया कि इस्राएलियों को दासत्‍व से मुक्‍त कर जाने दिया?’</verse>
				<verse number="6">अतएव फरओ ने अपना रथ जुतवाया और अपने साथ सैनिकों को लिया।</verse>
				<verse number="7">उसने छ: सौ चुने हुए रथ, तथा मिस्र देश के सब दूसरे रथ भी लिये, जिन पर उच्‍चाधिकारी सवार थे।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने मिस्र देश के राजा फरओ का हृदय हठीला बना दिया। अत: उसने इस्राएलियों का पीछा किया जो साहस के साथ बढ़ते जा रहे थे।</verse>
				<verse number="9">समस्‍त मिस्र-निवासियों ने, फरओ के सब घोड़ों, रथों, घुड़सवारों और उसकी सम्‍पूर्ण सेना ने उनका पीछा किया, और बअलसफोन के सम्‍मुख पीहाहीरोत के पास, जहाँ इस्राएली समुद्र तट पर पड़ाव डाले हुए थे, जा पहुँचे।</verse>
				<verse number="10">जब फरओ निकट आया, इस्राएलियों ने अपनी आंखे उठाकर देखा कि सारा मिस्र देश उनका पीछा कर रहा है। वे बहुत डर गए। उन्‍होंने चिल्‍लाकर प्रभु की दुहाई दी।</verse>
				<verse number="11">इस्राएलियों ने मूसा से कहा, ‘क्‍या मिस्र देश में कबरों का अभाव था जो आप हमें निर्जन प्रदेश में मरने के लिए ले आए? आपने हमें मिस्र देश से निकालकर हमारे साथ यह क्‍या किया?</verse>
				<verse number="12">क्‍या हमने आपसे मिस्र देश में यह नहीं कहा था, “हमारे पास से चले जाइए; हमें मिस्र-निवासियों की गुलामी करने दीजिए?” हमारे लिए यह अच्‍छा होता कि हम निर्जन प्रदेश में मरने की अपेक्षा मिस्र-निवासियों की गुलामी करते।’</verse>
				<verse number="13">मूसा ने इस्राएलियों से कहा, ‘मत डरो! निश्‍चिन्‍त खड़े रहो, और प्रभु का उद्धार-कार्य देखो, जिसे वह आज तुम्‍हारे लिए करेगा। जिन मिस्र-निवासियों को आज तुम देख रहे हो, उन्‍हें फिर कभी नहीं देखोगे।</verse>
				<verse number="14">प्रभु तुम्‍हारे लिए युद्ध करेगा। तुम केवल शान्‍त रहो।’</verse>
				<verse number="15">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू मेरी दुहाई क्‍यों दे रहा है? इस्राएलियों को आगे बढ़ने का आदेश दे।</verse>
				<verse number="16">अपनी लाठी उठा। अपना हाथ समुद्र की ओर फैला और उसे दो भागों में विभाजित कर जिससे इस्राएली समुद्र के मध्‍य सूखी भूमि पर जा सकें।</verse>
				<verse number="17">मैं मिस्र-निवासियों का हृदय हठीला कर दूंगा जिससे वे इस्राएलियों का पीछा करते हुए समुद्र के मध्‍य जाएँ। तब मैं फरओ, उसकी समस्‍त सेना, उसके रथों और घुड़सवारों को पराजित कर अपनी महिमा करूंगा।</verse>
				<verse number="18">जब मैं फरओ, उसके रथों और घुड़सवारों पर विजय प्राप्‍त करूँगा तब मिस्र-निवासियों को ज्ञात होगा कि मैं प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="19">तत्‍पश्‍चात् इस्राएलियों के सम्‍मुख आगे-आगे चलने वाला परमेश्‍वर का दूत हटकर उनकी सेना के पीछे चला गया। मेघ-स्‍तम्‍भ भी उनके सम्‍मुख से हटकर उनके पीछे खड़ा हो गया।</verse>
				<verse number="20">यों वह इस्राएलियों और मिस्र की सेनाओं के मध्‍य में आ गया। वहाँ मेघ था और अन्‍धकार भी था। रात व्‍यतीत हुई; परन्‍तु दोनों सेनाएँ रात में एक दूसरे के निकट नहीं आ सकीं।</verse>
				<verse number="21">मूसा ने समुद्र की ओर अपना हाथ फैलाया। प्रभु ने रात भर पूर्वी वायु बहाकर समुद्र को पीछे धकेल दिया। प्रभु ने समुद्र को सूखी भूमि बना दिया। समुद्र का जल दो भागों में विभाजित हो गया।</verse>
				<verse number="22">इस्राएली समुद्र के मध्‍य सूखी भूमि पर चलकर गए। जल उनकी दाहिनी ओर तथा बायीं ओर दीवार बनकर खड़ा था।</verse>
				<verse number="23">मिस्र-निवासियों ने उनका पीछा किया। फरओ के रथ, घोड़े और घुड़सवार उनके पीछे-पीछे समुद्र के मध्‍य में गए।</verse>
				<verse number="24">रात्रि के अन्‍तिम पहर में प्रभु ने अग्‍नि और मेघ के स्‍तम्‍भ में से मिस्र सेना पर दृष्‍टिपात किया। प्रभु ने मिस्र सेना को भयाकुल बना दिया।</verse>
				<verse number="25">उसने उनके रथों के पहिए धंसा दिए जिससे उनका चलना कठिन हो गया। मिस्र-निवासी कहने लगे, ‘आओ, इस्राएलियों के पास से भाग जाएँ; क्‍योंकि प्रभु उनकी ओर से हमसे युद्ध कर रहा है।’</verse>
				<verse number="26">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘अपना हाथ समुद्र की ओर फैला जिससे जल मिस्र-निवासियों पर, उनके रथों और घुड़सवारों पर लौट आए।’</verse>
				<verse number="27">अत: मूसा ने समुद्र की ओर अपना हाथ फैलाया। सबेरा होते-होते समुद्र अपने पहले के स्‍थान पर पुन: आ गया। जब मिस्र-निवासी उसमें भाग रहे थे तब प्रभु ने उन्‍हें समुद्र में बहा दिया।</verse>
				<verse number="28">जल अपने स्‍थान को लौटा और रथ, घुड़सवार तथा फरओ की समस्‍त सेना को, जिसने समुद्र के मध्‍य में इस्राएलियों का पीछा किया था, डुबो दिया। उनमें से एक भी न बचा।</verse>
				<verse number="29">पर इस्राएली समुद्र के मध्‍य सूखी भूमि पर चलकर पार हो गए। जल उनकी दाहिनी ओर तथा बायीं ओर दीवार बन कर खड़ा था।</verse>
				<verse number="30">उस दिन प्रभु ने मिस्र-निवासियों के हाथ से इस्राएलियों की रक्षा की। इस्राएलियों ने मिस्र-निवासियों को समुद्रतट पर मृत पड़े हुए देखा।</verse>
				<verse number="31">जब इस्राएलियों ने मिस्र-निवासियों के विरुद्ध किए गए प्रभु के भुजबल के महान कार्य को देखा, तब वे प्रभु से डरने लगे। उन्‍होंने प्रभु और उसके सेवक मूसा पर विश्‍वास किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">तत्‍पश्‍चात मूसा और इस्राएलियों ने प्रभु के लिए यह गीत गाया: ‘मैं प्रभु के निमित्त गीत गाऊंगा; उसने अद्भुत रीति से विजय प्राप्‍त की; उसने अश्‍वों और अश्‍वारोहियों को सागर में बहा दिया।</verse>
				<verse number="2">प्रभु मेरी शक्‍ति और मेरा सामर्थ्य है; वह मेरा उद्धार बना है; यही मेरा परमेश्‍वर है; मैं इसकी स्‍तुति करूँगा; यही मेरे पूर्वजों का परमेश्‍वर है, मैं इसका गुणगान करूँगा।</verse>
				<verse number="3">प्रभु योद्धा है; उसका नाम प्रभु है।</verse>
				<verse number="4">‘उसने फरओ के रथों तथा उसकी सेना को समुद्र में फेंक दिया; फरओ के श्रेष्‍ठ नायक लाल सागर में डूब गए।</verse>
				<verse number="5">अथाह जल-प्रवाह ने उन्‍हें ढांप लिया; वे पत्‍थर के सदृश गहरे सागर में डूब गए।</verse>
				<verse number="6">हे प्रभु, तेरा दाहिना हाथ बल से विभूषित है; हे प्रभु, तेरा दाहिना हाथ शत्रुओं को छिन्न- भिन्न करता है।</verse>
				<verse number="7">तू अपने महा प्रताप से बैरियों को गिरा देता है; तू अपना कोप उन पर प्रेषित करता है; वह उन्‍हें भूसे के सदृश भस्‍म कर देता है।</verse>
				<verse number="8">तेरे क्रोध-भरे श्‍वास से जल एकत्र हो गया, जल ढेर बनकर खड़ा हो गया, समुद्र के गर्भ में जल-प्रवाह जम गया।</verse>
				<verse number="9">शत्रु ने कहा, “मैं पीछा करूंगा, मैं उन्‍हें पकड़ूंगा, मैं लूट के माल को बाटूंगा, उससे मेरे प्राण तृप्‍त होंगे। मैं अपनी तलवार खीचूंगा, मेरा हाथ उन्‍हें नष्‍ट करेगा।”</verse>
				<verse number="10">तूने अपने श्‍वास से उन्‍हें बहाया, समुद्र ने उन्‍हें ढांप लिया, वे सीसे के सदृश अतल सागर में डूब गए।</verse>
				<verse number="11">‘हे प्रभु, देवताओं में तेरे सदृश कौन है? तेरे समान पवित्रता में महाप्रतापी, स्‍तुत्‍य कार्यों में भयावह, आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों का कर्ता और कौन है?</verse>
				<verse number="12">तूने अपना दाहिना हाथ फैलाया तो धरती उन्‍हें निगल गई।</verse>
				<verse number="13">‘जिन लोगों को तूने मुक्‍त किया, उनका, अपनी प्रजा का, तूने करुणा से नेतृत्‍व किया। तूने अपनी शक्‍ति से उनका अपने पवित्र निवास स्‍थान तक मार्गदर्शन किया।</verse>
				<verse number="14">विजातियाँ यह सुनकर कांप उठीं, पलिश्‍ती देश के निवासियों को प्रसव- पीड़ा के सदृश पीड़ा होने लगी।</verse>
				<verse number="15">एदोम कबीले के मुखिया आतंकित हो गए, मोआब कबीले के नेताओं पर कम्‍पन छा गया, समस्‍त कनान-निवासी डर से पिघल गए।</verse>
				<verse number="16">जब तक, हे प्रभु, तेरे लोग, तेरी खरीदी हुई प्रजा, वहाँ से निकल न गई, तब तक आतंक और भय उन पर छाया रहा, तेरे भुजबल की महानता के कारण वे पत्‍थर के समान निर्जीव बने रहे।</verse>
				<verse number="17">‘हे प्रभु, तू अपने उस पर्वत पर, अपने उस स्‍थान पर, जिसे तूने अपने निवास-स्‍थान के लिए बनाया है, उन्‍हें पहुँचाएगा। हे प्रभु, अपने पवित्र स्‍थान पर, जिसे तेरे हाथों ने स्‍थापित किया है, तू उन्‍हें रोपेगा।</verse>
				<verse number="18">प्रभु सदा-सर्वदा राज्‍य करेगा।’</verse>
				<verse number="19">जैसे ही फरओ के रथ, घोड़े और घुड़सवार सागर कि भीतर गए, प्रभु उनके ऊपर समुद्र-जल लौटा लाया। पर इस्राएली समुद्र के मध्‍य सूखी भूमि पर चलकर पार हुए।</verse>
				<verse number="20">तत्‍पश्‍चात हारून की बहन मिर्याम ने, जो नबिया थी, अपने हाथ में खंजरी ली। अन्‍य स्‍त्रियां भी खंजरी लेकर नाचती हुई उसके पीछे गईं।</verse>
				<verse number="21">मिर्याम उनके साथ यह टेक गा रही थी: ‘प्रभु के निमित्त गीत गाओ, उसने अद्भुत रीति से विजय प्राप्‍त की; उसने अश्‍वों और अश्‍वारोहियों को सागर में बहा दिया।’</verse>
				<verse number="22">तत्‍पश्‍चात मूसा इस्राएलियों को लाल सागर से आगे ले गए। वे शूर के निर्जन प्रदेश में पहुँचे। वे तीन दिन तक निर्जन प्रदेश में चलते रहे, परन्‍तु उन्‍हें पीने को पानी नहीं मिला।</verse>
				<verse number="23">जब वे मारा नामक झरने पर पहुँचे, वे उसका पानी न पी सके, क्‍योंकि वह कड़वा था। अतएव उस झरने का नाम “मारा” पड़ा।</verse>
				<verse number="24">इस्राएली मूसा के विरुद्ध बक-बक करने लगे, ‘हम क्‍या पीएँ?’</verse>
				<verse number="25">मूसा ने प्रभु की दुहाई दी। प्रभु ने मूसा को वृक्ष का एक लट्ठा दिखाया। उन्‍होंने उसको पानी में फेंक दिया और पानी मीठा हो गया। प्रभु ने वहाँ संविधि और न्‍याय-सिद्धान्‍त स्‍थापित किए। वहाँ उसने उन्‍हें कसौटी पर भी कसा।</verse>
				<verse number="26">प्रभु ने कहा, ‘यदि तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी ध्‍यानपूर्वक सुनोगे, जो कार्य मेरी दृष्‍टि में उचित है, उसे करोगे, मेरी आज्ञाओं पर कान दोगे और मेरी समस्‍त संविधियों का पालन करोगे, तो मैं तुम पर महामारियाँ नहीं डालूँगा, जो मैंने मिस्र-निवासियों पर डाली थीं, क्‍योंकि मैं प्रभु हूं−तुम्‍हें स्‍वस्‍थ करने वाला।’</verse>
				<verse number="27">तत्‍पश्‍चात इस्राएली एलीम में आए। वहाँ बारह झरने और सत्तर खजूर के वृक्ष थे। वहाँ उन्‍होंने जल के तट पर पड़ाव डाला।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">समस्‍त इस्राएली मंडली ने एलीम निकुंज से प्रस्‍थान किया। मिस्र देश से उनके निर्गमन के दूसरे महीने के पन्‍द्रहवें दिन वे सीन नामक निर्जन प्रदेश में पहुँचे। यह निर्जन प्रदेश एलीम निकुंज और सीनय पर्वत के मध्‍य में है।</verse>
				<verse number="2">समस्‍त इस्राएली मंडली निर्जन प्रदेश में मूसा और हारून के विरुद्ध बक-बक करने लगी।</verse>
				<verse number="3">इस्राएलियों ने उनसे कहा, ‘जब हम मिस्र देश में मांस की देगची के निकट बैठकर भरपेट भोजन करते थे, तब अच्‍छा होता कि हम प्रभु के हाथ मर गए होते; क्‍योंकि आप लोग इस निर्जन प्रदेश में समस्‍त जन-समुदाय को भूख से मार डालने के लिए मिस्र देश से हमें निकालकर लाए हैं।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, मैं तुम्‍हारे लिए स्‍वर्ग से भोजन की वर्षा करूंगा। ये लोग प्रत्‍येक दिन बाहर निकलकर दैनिक भोजन एकत्र करेंगे। इससे मैं उनको परखूंगा कि वे मेरी व्‍यवस्‍था के अनुसार चलेंगे अथवा नहीं।</verse>
				<verse number="5">जितनी भोजन-सामग्री ये छठे दिन लाकर तैयार करेंगे, वह उससे दुगुनी होगी जो ये प्रतिदिन एकत्र करते हैं।’</verse>
				<verse number="6">अत: मूसा और हारून ने सब इस्राएलियों से कहा, ‘सन्‍ध्‍या समय तुम्‍हें ज्ञात हो जाएगा कि प्रभु ने ही तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला है।</verse>
				<verse number="7">प्रात:काल तुम उसकी महिमा देखोगे; क्‍योंकि प्रभु ने अपने विरुद्ध तुम्‍हारा बक-बकाना सुना है। हम क्‍या हैं कि तुम हमारे विरुद्ध बक-बक करते हो?’</verse>
				<verse number="8">मूसा ने पुन: कहा, ‘यह तब होगा जब प्रभु सन्‍ध्‍या समय तुम्‍हें खाने के लिए मांस और प्रात:काल भर-पेट रोटी देगा; क्‍योंकि जो बक-बक तुमने प्रभु के विरुद्ध की थी, उसने उसे सुना है। हम क्‍या हैं? तुम्‍हारा बक-बकाना हमारे विरुद्ध नहीं, वरन् प्रभु के विरुद्ध है।’</verse>
				<verse number="9">तत्‍पश्‍चात मूसा ने हारून से कहा, ‘तुम समस्‍त इस्राएली मंडली से यह कहो, “प्रभु के सम्‍मुख, उसके निकट जाओ; क्‍योंकि उसने तुम्‍हारा बक-बकाना सुना है।” ’</verse>
				<verse number="10">जब हारून समस्‍त इस्राएली मंडली से बोला तब वे लोग निर्जन प्रदेश की ओर उन्‍मुख हुए और देखो, प्रभु की महिमा मेघ में दिखाई दी।</verse>
				<verse number="11">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="12">‘मैंने इस्राएलियों का बक-बकाना सुना है। तू उनसे यह कह, “तुम गोधूलि के समय मांस खाओगे और प्रात:काल रोटी से तृप्‍त होगे। तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूं।” ’</verse>
				<verse number="13">सन्‍ध्‍या समय बटेरें उड़कर आईं। उन्‍होंने पड़ाव को ढक लिया। सबेरे पड़ाव के चारों ओर ओस गिरी।</verse>
				<verse number="14">जब ओस सूख गई तब सूखी भूमि की सतह पर छोटे-छोटे छिलके, पाले के समान छोटे कण, दिखाई दिए।</verse>
				<verse number="15">जब इस्राएलियों ने उसे देखा तब वे एक दूसरे से कहने लगे, ‘यह क्‍या है?’। क्‍योंकि वे नहीं जानते थे कि वह क्‍या है। मूसा ने उनसे कहा, ‘यह रोटी है, जो प्रभु ने तुम्‍हें खाने के लिए दी है।</verse>
				<verse number="16">जो आज्ञा प्रभु ने दी, वह यह है, “प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपनी खुराक के अनुसार उसे एकत्र करेगा। प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने तम्‍बू में रहने वाले मनुष्‍यों की गिनती के अनुसार व्यक्‍ति पीछे एक-एक ओमेर लेगा।” ’</verse>
				<verse number="17">इस्राएलियों ने ऐसा ही किया। किसी ने अधिक, किसी ने कम एकत्र किया।</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु जब उन्‍होंने ओमेर पात्र से मापा तब अधिक एकत्र करने वाले के पास अतिरिक्‍त न निकला, और न कम एकत्र करने वाले के पास आवश्‍यकता से कम। प्रत्‍येक व्यक्‍ति ने अपनी खुराक के अनुसार एकत्र किया था।</verse>
				<verse number="19">मूसा ने उनसे कहा, ‘कोई भी व्यक्‍ति प्रात:काल तक उसे बचाकर नहीं रखेगा।’</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु उन्‍होंने मूसा की बात नहीं सुनी। कुछ लोगों ने उसे सबेरे तक बचाकर रखा। पर उसमें कीड़े पड़ गए और वह दुर्गन्‍धमय हो गया। मूसा उन पर क्रोधित हुए।</verse>
				<verse number="21">प्रत्‍येक व्यक्‍ति प्रतिदिन सबेरे अपनी खुराक के अनुसार उसे एकत्र करता था। किन्‍तु जब सूर्य तपने लगता, वह पिघल जाता था।</verse>
				<verse number="22">उन्‍होंने छठे दिन भोजन दुगुनी मात्रा में, अर्थात् प्रति व्यक्‍ति पीछे दो ओमेर एकत्र किया। जब इस्राएली मंडली के सब अगुओं ने आकर मूसा को यह बताया</verse>
				<verse number="23">तब मूसा ने उनसे कहा, ‘यह वही बात है, जो प्रभु ने कही थी। कल परम विश्राम का दिन, प्रभु का पवित्र विश्राम-दिवस है। आज तुम्‍हें जितना पकाना है, उतना पकाओ; जितना उबालना है, उतना उबालो। जो कुछ शेष रहे, उसे सबेरे तक सुरक्षित रखो।’</verse>
				<verse number="24">उन्‍होंने मूसा की आज्ञा के अनुसार भोजन सबेरे तक अलग रखा। वह न तो दुर्गन्‍धमय हुआ और न उसमें कीड़े पड़े।</verse>
				<verse number="25">मूसा ने कहा, ‘तुम इसे आज खाओ। आज प्रभु का विश्राम-दिवस है। इसलिए यह आज तुम्‍हें मैदान में नहीं मिलेगा।</verse>
				<verse number="26">तुम छ: दिन तक इसे एकत्र करना। सातवां दिन विश्राम-दिवस है। उस दिन यह तुम्‍हें नहीं मिलेगा।’</verse>
				<verse number="27">कुछ व्यक्‍ति सातवें दिन उसे एकत्र करने के लिए बाहर गए, किन्‍तु उन्‍हें कुछ नहीं मिला।</verse>
				<verse number="28">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तुम कब तक मेरी आज्ञों और नियमों का पालन नहीं करोगे?</verse>
				<verse number="29">देखो, मैंने तुम्‍हें विश्राम-दिवस प्रदान किया है। इसलिए मैं तुम्‍हें छठे दिन दो दिन के लिए भोजन प्रदान करता हूं। अत: प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने स्‍थान पर रहे। सातवें दिन कोई भी व्यक्‍ति अपने निवास-स्‍थान से बाहर न जाये।’</verse>
				<verse number="30">इस प्रकार इस्राएलियों ने सातवें दिन विश्राम किया।</verse>
				<verse number="31">इस्राएल के वंशजों ने उस भोजन वस्‍तु का नाम ‘मन्ना’ रखा। वह धनिये के बीज के समान सफेद था। उसका स्‍वाद शहद से बने पुओं के सदृश था।</verse>
				<verse number="32">मूसा ने कहा, ‘जो आज्ञा प्रभु ने दी है, वह यह है: एक ओमेर माप “मन्ना” तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक सुरक्षित रखा जाए जिससे वे उस भोजन को देखें जिसे मैंने तुम्‍हें निर्जन प्रदेश में खिलाया था, जब मैं तुम्‍हें मिस्र देश से निकालकर लाया।’</verse>
				<verse number="33">मूसा ने हारून से कहा, ‘तुम एक घड़ा लो। उसमें एक ओमेर भर “मन्ना” डालो। उसे प्रभु के सम्‍मुख रखो जिससे वह तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक सुरक्षित रहे।’</verse>
				<verse number="34">मूसा को दी गई प्रभु की आज्ञा के अनुसार हारून ने घड़े को साक्षी की मंजूषा के सम्‍मुख रखा कि वह सुरक्षित रहे।</verse>
				<verse number="35">जब तक इस्राएली आबाद देश में नहीं पहुँच गए, वे चालीस वर्ष ‘मन्ना’ ही खाते रहे। कनान देश की सीमा पहुँचने तक इस्राएलियों ने ‘मन्ना’ ही खाया।</verse>
				<verse number="36">(एक ओमेर माप एपा का दसवां भाग होता है।)</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">प्रभु की आज्ञा के अनुसार समस्‍त इस्राएली मंडली, सीन के निर्जन प्रदेश से प्रस्‍थान कर, स्‍थान-स्‍थान पर पड़ाव डालते हुए आगे बढ़ी। उन्‍होंने रफीदीम नामक स्‍थान में पड़ाव डाला। पर वहाँ लोगों के लिए पीने का पानी न था।</verse>
				<verse number="2">अत: वे मूसा से विवाद करने लगे। उन्‍होंने कहा, ‘हमें पानी दीजिए कि हम पीएँ।’ मूसा ने उनसे कहा, ‘क्‍यों तुम मुझसे विवाद करते हो? क्‍यों तुम प्रभु को परखते हो?’</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु लोग वहाँ पानी के लिए प्‍यासे थे। वे मूसा के विरुद्ध बक-बक करने लगे। उन्‍होंने कहा, ‘आप हमें, हमारी सन्‍तान और पशुओं को प्‍यास से मार डालने के लिए मिस्र देश से क्‍यों ले आए?’</verse>
				<verse number="4">अत: मूसा ने प्रभु की दुहाई दी, ‘मैं इन लोगों के साथ क्‍या करूं? ये मुझे पत्‍थर से मार डालने को तत्‍पर हैं।’</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘अपने साथ इस्राएलियों के कुछ धर्मवृद्धों को लेकर लोगों के आगे-आगे जा। तू अपने हाथ में उस लाठी को लेकर जाना जिससे तूने नील नदी पर प्रहार किया था।</verse>
				<verse number="6">देख, वहाँ मैं तेरे सम्‍मुख होरेब पर्वत की चट्टान पर खड़ा रहूँगा। तू चट्टान पर प्रहार करना। तब उससे जल निकलेगा कि लोग उसे पी सकें।’ मूसा ने इस्राएलियों के धर्मवृद्धों की आंखों के सामने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="7">मूसा ने उस स्‍थान का नाम मस्‍सा और मरीबा रखा; क्‍योंकि इस्राएलियों ने वहाँ मूसा से विवाद किया और प्रभु को परखा था। उन्‍होंने कहा, ‘क्‍या हमारे मध्‍य प्रभु है, अथवा नहीं?</verse>
				<verse number="8">तत्‍पश्‍चात् अमालेक जाति के लोग आये। उन्‍होंने रफीदीम में इस्राएलियों से युद्ध किया।</verse>
				<verse number="9">मूसा ने यहोशुअ से कहा, ‘हमारे हेतु इस्राएलियों में से पुरुषों को चुन, और जा! अमालेक जाति से युद्ध कर! कल मैं परमेश्‍वर की लाठी अपने हाथ में लेकर पहाड़ी की चोटी पर खड़ा रहूंगा।’</verse>
				<verse number="10">जैसा मूसा ने यहोशुअ से कहा था, वैसा ही उसने किया। उसने अमालेक जाति से युद्ध किया। मूसा, हारून और हूर पहाड़ी की चोटी पर गए।</verse>
				<verse number="11">जब-जब मूसा अपना हाथ ऊपर उठाते तब-तब इस्राएली जीतते। किन्‍तु जब वह अपना हाथ नीचे कर लेते तब अमालेक जाति जीत जाती।</verse>
				<verse number="12">मूसा के हाथ थक गए। अतएव हारून और हूर ने एक पत्‍थर लिया और उसको नीचे रखा। मूसा उस पर बैठ गए। हारून और हूर उनके हाथ संभाले रहे; एक उनकी बाईं ओर था, दूसरा दाहिनी ओर। अत: उनके हाथ सूर्यास्‍त तक उठे रहे।</verse>
				<verse number="13">यहोशुअ ने अपनी तलवार की धार से अमालेक जाति को परास्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘यह बात स्‍मरण के लिए पुस्‍तक में लिख और उसको यहोशुअ के कान में डाल कि प्रभु आकाश के नीचे से अमालेक जाति का स्‍मृति-चिह्‍न पूर्णत: मिटा देगा।’</verse>
				<verse number="15">मूसा ने एक वेदी निर्मित की। उन्‍होंने उसका यह नाम रखा, ‘प्रभु मेरी ध्‍वजा है, ’</verse>
				<verse number="16">और कहा, ‘प्रभु की ध्‍वजा पकड़े रहो। पीढ़ी से पीढ़ी तक प्रभु के लिए अमालेक जाति से हमारा युद्ध होता रहेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">मूसा के ससुर, मिद्यान देश के पुरोहित यित्रो ने उन सब कार्यों के विषय में सुना जो परमेश्‍वर ने मूसा और अपने निज लोग इस्राएल के लिए किये थे। यित्रो ने सुना कि प्रभु इस्राएलियों को मिस्र देश से निकाल लाया है।</verse>
				<verse number="2">मूसा का ससुर यित्रो मूसा की पत्‍नी सिप्‍पोरा को (जिसे मूसा ने पहले ही उसके पिता के घर भेज दिया था)</verse>
				<verse number="3">और उसके दो पुत्रों को लेकर आया। उनमें से एक पुत्र का नाम ‘गेर्शोम’ (क्‍योंकि मूसा ने कहा था, ‘मैं विदेश में प्रवासी हूं।’)</verse>
				<verse number="4">और दूसरे का नाम ‘एलीएजर’ था (क्‍योंकि वह कहते थे, ‘मेरे पूर्वजों का परमेश्‍वर मेरा सहायक था। उसने मुझे फरओ की तलवार से छुड़ाया था।’)</verse>
				<verse number="5">जहाँ मूसा परमेश्‍वर के पर्वत पर पड़ाव डाले हुए थे, वहाँ निर्जन प्रदेश में उनका ससुर यित्रो अपने साथ मूसा की पत्‍नी और उनके पुत्रों को लेकर आया।</verse>
				<verse number="6">किसी ने मूसा से कहा, ‘देखिए, आपके ससुर यित्रो आपकी पत्‍नी और दोनों पुत्रों को लेकर आप के पास आ रहे हैं।’</verse>
				<verse number="7">मूसा अपने ससुर से भेंट करने को शिविर से बाहर निकले। उन्‍होंने झुककर अपने ससुर का अभिवादन किया, उसका चुम्‍बन लिया। वे एक-दूसरे का कुशल-मंगल पूछते हुए तम्‍बू के भीतर आए।</verse>
				<verse number="8">मूसा ने अपने ससुर को उन कार्यों का वृत्तान्‍त सुनाया जो प्रभु ने इस्राएली लोगों के हितार्थ फरओ और मिस्र-निवासियों के साथ किए थे। उन रुकावटों का जो उनके मार्ग में आईं थीं, और किस प्रकार प्रभु ने उन्‍हें छुड़ाया, आदि का भी वर्णन किया।</verse>
				<verse number="9">यित्रो ने हर्ष प्रकट किया कि प्रभु ने इस्राएल के साथ भलाई की और मिस्र-निवासियों के हाथ से उन्‍हें मुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="10">यित्रो ने कहा, ‘प्रभु धन्‍य है, जिसने तुम्‍हें मिस्र-निवासियों के हाथ से, फरओ के हाथ से मुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="11">अब मुझे ज्ञात हुआ कि प्रभु समस्‍त देवताओं से महान है, क्‍योंकि जब मिस्र-निवासियों ने इस्राएलियों के साथ तिरस्‍कारपूर्ण व्‍यवहार किया तब उसने उनको मिस्र-निवासियों की अधीनता से मुक्‍त किया।’</verse>
				<verse number="12">तत्‍पश्‍चात् मूसा के ससुर यित्रो ने परमेश्‍वर को अग्‍नि-बलि एवं पशु-बलि चढ़ाई। हारून तथा इस्राएल के सब धर्मवृद्ध मूसा के ससुर के साथ परमेश्‍वर के सम्‍मुख रोटी खाने आए।</verse>
				<verse number="13">दूसरे दिन सबेरे मूसा लोगों का न्‍याय करने को बैठे। लोग सबेरे से सन्‍ध्‍या तक उन्‍हें घेरकर खड़े रहे।</verse>
				<verse number="14">जब मूसा के ससुर ने उन्‍हें लोगों का न्‍याय करते देखा तब उनसे पूछा ‘लोगों के लिए तुम यह क्‍या कर रहे हो? क्‍या तुम अकेले बैठते हो? क्‍यों लोग सबेरे से सन्‍ध्‍या तक तुम्‍हारे आस-पास खड़े रहते हैं?’</verse>
				<verse number="15">मूसा ने अपने ससुर से कहा, ‘लोग मेरे पास परमेश्‍वर के निर्णय की जिज्ञासा से आते हैं।</verse>
				<verse number="16">जब उनमें झगड़ा आदि होता है तब वे मेरे पास आते हैं। मैं वादी और प्रतिवादी के मध्‍य न्‍याय करता हूं। मैं उन्‍हें परमेश्‍वर की संविधि और व्‍यवस्‍था बतलाता हूं।’</verse>
				<verse number="17">मूसा के ससुर ने उनसे कहा, ‘जिस प्रकार तुम काम कर रहे हो, वह अच्‍छा नहीं है।</verse>
				<verse number="18">तुम और तुम्‍हारे साथ के ये लोग थक जाएंगे; क्‍योंकि यह कार्य तुम्‍हारे लिए अत्‍यन्‍त भारी है। तुम अकेले इसे नहीं कर सकते हो।</verse>
				<verse number="19">अब तुम मेरी बात सुनो। मैं तुम्‍हें परामर्श देता हूं। परमेश्‍वर तुम्‍हारे साथ हो। तुम परमेश्‍वर के सम्‍मुख लोगों का प्रतिनिधित्‍व करना, और उनके मुकद्दमे परमेश्‍वर के पास लाना।</verse>
				<verse number="20">तुम उन पर परमेश्‍वर की संविधि और व्‍यवस्‍था प्रकाशित करना। तुम उन्‍हें मार्ग बतलाना, जिस पर उन्‍हें चलना चाहिए; वे कार्य सिखाना, जो उन्‍हें करने चाहिए।</verse>
				<verse number="21">अब तुम सब इस्राएली लोगों में योग्‍य, परमेश्‍वर के भक्‍त, सत्‍य-निष्‍ठ और घूस से घृणा करने वाले व्यक्‍ति चुनो। ऐसे व्यक्‍तियों को हजार-हजार, सौ-सौ, पचास-पचास एवं दस-दस के समूह पर शासक नियुक्‍त करो।</verse>
				<verse number="22">वे हर समय लोगों का न्‍याय करें। प्रत्‍येक बड़ा मुकद्दमा तुम्‍हारे पास लाया जाए, किन्‍तु सब छोटे मुकद्दमों का न्‍याय वे स्‍वयं करें। इस प्रकार वे तुम्‍हारे साथ दायित्‍व संभालेंगे, और तुम्‍हारा भार हल्‍का होगा।</verse>
				<verse number="23">यदि तुम ऐसा करोगे और यदि परमेश्‍वर ऐसी आज्ञा देगा, तो तुम समर्थ बने रह सकोगे और लोग भी अपने-अपने निवास-स्‍थान को शान्‍ति से जाएंगे।’</verse>
				<verse number="24">मूसा ने अपने ससुर की बात सुनी। जो यित्रो ने कहा था, उन्‍होंने वही किया।</verse>
				<verse number="25">मूसा ने सब इस्राएली लोगों में योग्‍य व्यक्‍तियों को चुना और उन्‍हें लोगों का मुखिया बनाया। उन्‍हें हजार-हजार, सौ-सौ, पचास-पचास और दस-दस के समूह पर शासक नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="26">वे हर समय लोगों का न्‍याय करते थे। वे कठिन मुकद्दमा मूसा के पास लाते, किन्‍तु छोटे मुकद्दमे का न्‍याय स्‍वयं करते थे।</verse>
				<verse number="27">मूसा ने अपने ससुर को विदा किया। यित्रो अपने देश चला गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">इस्राएली लोग मिस्र देश से निकलने के ठीक तीन महीने के पश्‍चात् सीनय के निर्जन प्रदेश में आए।</verse>
				<verse number="2">जब उन्‍होंने रफीदीम से प्रस्‍थान किया और सीनय के निर्जन प्रदेश में पहुँचे तब वहीं, निर्जन प्रदेश में पड़ाव डाला। इस्राएली समाज ने पहाड़ के सामने पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="3">मूसा परमेश्‍वर के पास पहाड़ पर गए। प्रभु ने पहाड़ पर से पुकार कर उनसे कहा, ‘तू याकूब के वंशजों से यह कहना; तू इस्राएली समाज को यह बताना:</verse>
				<verse number="4">“तुमने देखा कि मैंने मिस्र-निवासियों के साथ क्‍या किया; किस प्रकार तुम्‍हें बाज के पंखों पर बैठाकर अपने पास तक ले आया।</verse>
				<verse number="5">अब यदि तुम ध्‍यान से मेरी बात सुनोगे और मेरे विधान का पालन करोगे, तो तुम सब जातियों में मेरी निज सम्‍पत्ति बनोगे, क्‍योंकि समस्‍त पृथ्‍वी मेरी ही है।</verse>
				<verse number="6">तुम मेरे लिए पुरोहितों का राज्‍य, एक पवित्र राष्‍ट्र बनोगे।” तू ये ही बातें इस्राएलियों से कहना।’</verse>
				<verse number="7">मूसा आए। उन्‍होंने इस्राएली समाज के धर्मवृद्धों को बुलाया, और उनके सम्‍मुख ये बातें रखीं जिनकी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी।</verse>
				<verse number="8">सब लोगों ने एक-साथ उत्तर दिया, ‘प्रभु ने जो कहा है, वह हम करेंगे।’ मूसा लौटे और उन्‍होंने प्रभु को लोगों का उत्तर सुनाया।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, मैं सघन मेघ में तेरे पास आ रहा हूं, जिससे जब मैं तुझसे बात करूँ तब लोग उसे सुन सकें और सदा तुझपर विश्‍वास करते रहें।’ मूसा ने लोगों की बातें प्रभु को बताईं।</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू लोगों के पास जा, उन्‍हें आज और कल शुद्ध कर। वे अपने वस्‍त्र धोएँ</verse>
				<verse number="11">और तीसरे दिन तक तैयार हो जाएँ। क्‍योंकि मैं तीसरे दिन सीनय पर्वत पर लोगों के सम्‍मुख उतरूंगा।</verse>
				<verse number="12">तू लोगों के लिए चारों ओर एक सीमा-रेखा खींच देना और उनसे कहना “सावधान! तुम पर्वत पर मत चढ़ना और न उसके सीमान्‍त को स्‍पर्श करना। जो व्यक्‍ति पर्वत को स्‍पर्श करेगा, उसे मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="13">वह पत्‍थरों अथवा तीरों से मारा जाएगा। चाहे मनुष्‍य हो अथवा पशु वह जीवित नहीं रहेगा। ऐसे व्यक्‍ति या पशु को कोई मनुष्‍य स्‍पर्श न करे।” जब नरसिंगे का शब्‍द देर तक सुनाई दे तब कुछ निश्‍चित लोग पर्वत पर चढ़ेंगे।’</verse>
				<verse number="14">मूसा पहाड़ से उतरकर लोगों के पास आए। उन्‍होंने लोगों को शुद्ध किया। लोगों ने अपने-अपने वस्‍त्र धोए।</verse>
				<verse number="15">मूसा लोगों से बोले, ‘तीसरे दिन तक तैयार हो जाओ। तुम स्‍त्री के साथ सहवास न करना।’</verse>
				<verse number="16">तीसरे दिन के प्रात:काल मेघ-गर्जन हुआ, विद्युत चमकी। एक सघन मेघ पहाड़ पर उतरा और नरसिंगे का इतना घोर स्‍वर सुनाई दिया कि वे लोग भी कांप उठे जो तम्‍बुओं के भीतर थे।</verse>
				<verse number="17">तत्‍पश्‍चात मूसा लोगों को परमेश्‍वर से भेंट कराने के लिए शिविर से बाहर लाए। वे पहाड़ की तलहटी में खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="18">सीनय पर्वत धुएं से आच्‍छादित था, क्‍योंकि प्रभु अग्‍नि में उस पर उतरा था। सहसा भट्ठे के धुएँ के सदृश उसका धुआँ ऊपर उठा और सारा पहाड़ बहुत कांपने लगा।</verse>
				<verse number="19">जैसे-जैसे नरसिंगों का स्‍वर तीव्र होता गया, मूसा परमेश्‍वर से बोले और उसने मेघ-गर्जन से मूसा को उत्तर दिया।</verse>
				<verse number="20">प्रभु सीनय पर्वत के शिखर पर उतरा। उसने मूसा को पहाड़ के शिखर पर बुलाया। वह गए।</verse>
				<verse number="21">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘उतरकर जा और लोगों को सावधान कर। ऐसा न हो कि वे मुझ प्रभु को देखने के लिए सीमा-रेखा का उल्‍लंघन करें, और उनमें से अनेक नष्‍ट हो जाएँ।</verse>
				<verse number="22">मेरे निकट आने-वाले पुरोहित स्‍वयं को शुद्ध करें, अन्‍यथा मैं उन पर टूट पड़ूंगा।’</verse>
				<verse number="23">मूसा ने प्रभु से कहा, ‘लोग सीनय पर्वत पर नहीं चढ़ सकते; क्‍योंकि स्‍वयं तूने हमें चेतावनी दी है; “पर्वत के चारों ओर सीमा-रेखा खींचकर उसे पवित्र रखो।” ’</verse>
				<verse number="24">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू जा, और लौटकर अपने साथ हारून को ला। किन्‍तु पुरोहित और लोग मेरे पास आने के लिए सीमा-रेखा का उल्‍लंघन न करें। अन्‍यथा मैं उन पर टूट पड़ूंगा।’</verse>
				<verse number="25">अत: मूसा पहाड़ से उतरकर लोगों के पास गए और उनसे ये बातें कहीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">परमेश्‍वर ने ये समस्‍त वचन कहे:</verse>
				<verse number="2">‘मैं प्रभु, तेरा परमेश्‍वर हूं, जो तुझे मिस्र देश से, दासत्‍व के घर से बाहर निकाल लाया।</verse>
				<verse number="3">तू मेरे अतिरिक्‍त किसी और को ईश्‍वर नहीं मानना।</verse>
				<verse number="4">‘तू अपने लिए कोई मूर्ति न बनाना और न किसी प्राणी अथवा वस्‍तु की आकृति बनाना, जो ऊपर आकाश में अथवा नीचे धरती पर या धरती के नीचे जल में है।</verse>
				<verse number="5">तू झुककर उनकी वन्‍दना न करना और न उनकी सेवा करना; क्‍योंकि मैं तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर, ईष्‍र्यालु ईश्‍वर हूं। जो मुझसे घृणा करते हैं, उनके अधर्म का दण्‍ड मैं तीसरी और चौथी पीढ़ी तक उनकी संतान को देता रहता हूं।</verse>
				<verse number="6">परन्‍तु मुझ से प्रेम करने वाले और मेरी आज्ञा का पालन करने वाले व्यक्‍तियों पर मैं हजार पीढ़ियों तक करुणा करता हूं।</verse>
				<verse number="7">‘तू अपने प्रभु परमेश्‍वर का नाम व्‍यर्थ न लेना; क्‍योंकि जो व्यक्‍ति प्रभु का नाम व्‍यर्थ लेगा, उसे प्रभु निर्दोष घोषित नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="8">‘विश्राम दिवस को पवित्र मानने के लिए स्‍मरण रखना।</verse>
				<verse number="9">तू छ: दिन तक परिश्रम करना, अपने सब कार्य करना।</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु सातवां दिन तेरे प्रभु परमेश्‍वर का विश्राम दिवस है। इसलिए तू, तेरे पुत्र-पुत्री, सेवक-सेविका, तेरे पशु और तेरे नगरों में रहने वाले प्रवासी व्यक्‍ति उस दिन कोई कार्य न करें।</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि प्रभु ने छ: दिन में आकाश, पृथ्‍वी, समुद्र एवं उन सबको बनाया, जो उनमें हैं, तथा सातवें दिन विश्राम किया। अत: प्रभु ने विश्राम दिवस को आशीष दी, और उसे पवित्र घोषित किया।</verse>
				<verse number="12">‘अपने माता-पिता का आदर कर जिससे तेरी आयु उस भूमि पर दीर्घ हो सके जिसे तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है।</verse>
				<verse number="13">‘तू हत्‍या न करना।</verse>
				<verse number="14">‘तू व्‍यभिचार न करना।</verse>
				<verse number="15">‘तू चोरी न करना।</verse>
				<verse number="16">‘तू अपने पड़ोसी के विरुद्ध झूठी साक्षी न देना।</verse>
				<verse number="17">‘तू अपने पड़ोसी के घर का लालच न करना। तू अपने पड़ोसी की पत्‍नी, उसके सेवक-सेविका, बैल-गधे, तथा उसकी किसी भी वस्‍तु का लालच न करना।’</verse>
				<verse number="18">जब लोगों ने मेघ-गर्जन, विद्युत का चमकना, नरसिंगे का स्‍वर और पहाड़ से धुआं निकलता हुआ देखा तब वे डरकर कांपने लगे। वे दूर खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने मूसा से कहा, ‘आप हमसे बात कीजिए। हम आपकी बात सुनेंगे। किन्‍तु परमेश्‍वर को हमसे बात न करने दीजिए; अन्‍यथा हम मर जाएंगे।’</verse>
				<verse number="20">मूसा लोगों से बोले। ‘मत डरो; क्‍योंकि परमेश्‍वर तुम्‍हें परखने आया है कि उसका भय तुम्‍हारी आंखों के सम्‍मुख बना रहे और तुम पाप न करो।’</verse>
				<verse number="21">मूसा सघन मेघ के निकट गए, जहाँ परमेश्‍वर था। पर लोग दूर खड़े रहे।</verse>
				<verse number="22">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू इस्राएली समाज से यों कहना, “तुमने स्‍वयं देखा कि मैंने स्‍वर्ग से तुमसे बातें कीं।</verse>
				<verse number="23">तुम चांदी के देवता न बनाना कि तुम मेरे साथ उनकी भी आराधना करो; और न अपने लिए स्‍वर्ण-देवता बनाना।</verse>
				<verse number="24">तू मिट्टी की एक वेदी बनाना और उस पर मुझे अपनी अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि, अपनी भेड़ और बैल की बलि चढ़ाना। प्रत्‍येक स्‍थान में, जहाँ मैं अपना नाम स्‍मरण के लिए प्रतिष्‍ठित करता हूं, वहाँ मैं आकर तुझे आशीष दूंगा।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु जब तू मेरे लिए पत्‍थरों की वेदी बनाता है तो उसे तराशे हुए पत्‍थरों की न बनाना। क्योंकि जब तू तराशने के लिए उस पर औजार उठाएगा, तब उसे अपवित्र कर देगा।</verse>
				<verse number="26">तू मेरी वेदी पर सीढ़ियों से मत चढ़ना जिससे तेरी नग्‍नता उस पर प्रकट न हो।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">‘तुझे ये न्‍याय-सिद्धान्‍त इस्राएली समाज के सम्‍मुख स्‍थापित करने हैं:</verse>
				<verse number="2">‘जब तू इब्रानी जाति का गुलाम खरीदे तब वह छ: वर्ष तक गुलामी करेगा। वह सातवें वर्ष बिना मूल्‍य चुकाए स्‍वतन्‍त्र होकर जा सकेगा।</verse>
				<verse number="3">यदि वह अविवाहित आया है तो अविवाहित ही स्‍वतन्‍त्र होकर जाए। किन्‍तु यदि वह पत्‍नी सहित आया है तो उसके साथ उसकी पत्‍नी भी जाए।</verse>
				<verse number="4">यदि उसके स्‍वामी ने उसे स्‍त्री प्रदान की है, और स्‍त्री ने उससे पुत्र अथवा पुत्रियाँ उत्‍पन्न की हैं तो स्‍त्री तथा उसकी सन्‍तान स्‍वामी की होंगी, और वह अकेला स्‍वतन्‍त्र होकर जाएगा।</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु यदि गुलाम दृढ़ता से कहे, “मैं अपने स्‍वामी, अपनी पत्‍नी और अपने बच्‍चों से प्रेम करता हूं। मैं स्‍वतन्‍त्र होकर नहीं जाऊंगा”,</verse>
				<verse number="6">तो उसका स्‍वामी उसे परमेश्‍वर के निकट लाएगा। उसका स्‍वामी उसे द्वार अथवा चौखट के निकट लाकर सूजे से उसका कान छेदेगा। तत्‍पश्‍चात् वह अपने स्‍वामी की सदा गुलामी करेगा।</verse>
				<verse number="7">‘जब कोई व्यक्‍ति अपनी पुत्री को दासी के रूप में बेचेगा, तब वह पुरुष-दासों के सदृश स्‍वतन्‍त्र होकर न जा सकेगी।</verse>
				<verse number="8">यदि वह अपने स्‍वामी को, जिसने उसे अपने लिए खरीदा है, प्रसन्न न रख सके तो स्‍वामी उसका मूल्‍य लेकर उसे स्‍वतन्‍त्र कर दे। उसको विदेशी के हाथ में बेचने का अधिकार न होगा। अन्‍यथा यह उसके साथ विश्‍वासघात होगा।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु यदि स्‍वामी ने अपने पुत्र के लिए उसे खरीदा है तो वह उसके साथ पुत्रीवत् व्‍यवहार करेगा।</verse>
				<verse number="10">यदि वह दूसरी स्‍त्री रखता है तो इस दासी को भोजन, वस्‍त्र और सहवास-सुख से वंचित नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="11">यदि स्‍वामी उसके लिए इन तीन बातों की व्‍यवस्‍था नहीं करता तो वह बिना मूल्‍य चुकाए चली जाएगी।</verse>
				<verse number="12">‘जो कोई किसी व्यक्‍ति पर ऐसा प्रहार करे कि वह मर जाए तो उसे निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="13">पर यदि उसने घात लगाकर प्रहार नहीं किया था, वरन् दुर्घटनावश ऐसा हो गया था, तो मैं तुम्‍हारे लिए एक स्‍थान निश्‍चित करूंगा, जहाँ वह भाग सकेगा।</verse>
				<verse number="14">पर यदि कोई अपने पड़ोसी की कपटपूर्ण हत्‍या के अभिप्राय से आघात करे, तो तू उसका वध करने के लिए मेरी वेदी से भी उसे घसीट कर ले जाना।</verse>
				<verse number="15">‘जो कोई अपने माता-पिता पर प्रहार करे, उसे निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="16">‘जो कोई किसी व्यक्‍ति का अपहरण करे, और उसको बेच दे अथवा अपहृत व्यक्‍ति उसके अधिकार में पाया जाए, तो उसे निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="17">‘अपने माता-पिता को अपशब्‍द कहने वाले व्यक्‍ति को निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="18">‘जब मनुष्‍य झगड़ा करें और एक मनुष्‍य अपने पड़ोसी पर पत्‍थर से प्रहार करे, या घूंसा मारे और उसकी मृत्‍यु न हो, वरन उसे प्रहार के कारण शय्‍या पर लेटना पड़े,</verse>
				<verse number="19">यदि वह पुन: उठकर अपनी सोंटी के सहारे बाहर चलने-फिरने लगे, तो प्रहार करने वाला व्यक्‍ति दण्‍ड से मुक्‍त माना जाएगा। उसे केवल उसके नष्‍ट समय की क्षति-पूर्ति करना तथा उसको पूर्ण स्‍वस्‍थ करवाना होगा।</verse>
				<verse number="20">‘यदि कोई व्यक्‍ति अपने गुलाम पर, चाहे वह स्‍त्री अथवा पुरुष हो, लाठी से प्रहार करे, और वह उसके हाथ से मर जाए, तो उसे निश्‍चय ही दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु यदि गुलाम एक अथवा दो दिन जीवित रहे तो उसे दण्‍ड नहीं दिया जाएगा; क्‍योंकि गुलाम उसका धन है।</verse>
				<verse number="22">‘जब मनुष्‍य मार-पीट करें, और गर्भिणी स्‍त्री को इतनी चोट लगे कि उसका गर्भपात हो जाए परन्‍तु और कुछ हानि न हो, तब स्‍त्री के पति की मांग के अनुसार मारनेवाले व्यक्‍ति को अर्थ-दण्‍ड दिया जाएगा। जितना पंच निश्‍चित करेंगे, उतना उसे देना होगा।</verse>
				<verse number="23">‘यदि मार-पीट में किसी की मृत्‍यु हो जाए तो तुझे प्राण के बदले प्राण देना होगा;</verse>
				<verse number="24">अथवा किसी प्रकार की हानि होती है तो आंख के बदले आंख, दांत के बदले दांत, हाथ के बदले हाथ, पैर के बदले पैर,</verse>
				<verse number="25">दाह के बदले दाह, घाव के बदले घाव, आघात के बदले आघात का दण्‍ड।</verse>
				<verse number="26">‘जब कोई व्यक्‍ति अपने गुलाम की, चाहे वह स्‍त्री अथवा पुरुष हो, आंख पर प्रहार करे और वह फूट जाए, तब स्‍वामी उस आंख के बदले गुलाम को स्‍वतन्‍त्र करके जाने देगा।</verse>
				<verse number="27">यदि वह अपने गुलाम का, चाहे वह स्‍त्री अथवा पुरुष हो, दांत तोड़ता है तो उस दांत के बदले गुलाम को स्‍वतन्‍त्र करके जाने देगा।</verse>
				<verse number="28">‘यदि बैल किसी स्‍त्री अथव पुरुष को सींग से मार डाले तो पत्‍थर मारकर उसका वध किया जाएगा। ऐसे बैल का मांस नहीं खाया जाएगा। बैल का स्‍वामी दण्‍ड-मुक्‍त माना जाएगा।</verse>
				<verse number="29">किन्‍तु यदि बैल को पहले से ही सींग से मारने की आदत पड़ी है और उसके स्‍वामी को चेतावनी देने पर भी उसने उसको बान्‍ध कर नहीं रखा और स्‍त्री अथवा पुरुष को बैल मार डालता है, तो पत्‍थरों से मारकर उस बैल का वध किया जाए। उसके स्‍वामी को भी मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="30">यदि उस पर उद्धार का शुल्‍क निश्‍चित किया जाए, तो उसे अपने प्राण के विमोचन के लिए निश्‍चित किया गया शुल्‍क देना होगा।</verse>
				<verse number="31">यदि बैल किसी मनुष्‍य के पुत्र अथवा पुत्री को सींग से मार डालता है, तो इसी न्‍याय-सिद्धान्‍त के अनुसार उससे व्‍यवहार किया जाएगा।</verse>
				<verse number="32">यदि बैल किसी गुलाम को, चाहे वह स्‍त्री अथवा पुरुष हो, सींग से मार डालता है तो उसका मालिक चांदी के तीस सिक्‍के गुलाम के स्‍वामी को देगा तथा पत्‍थर मार कर बैल का वध किया जाएगा।</verse>
				<verse number="33">‘जब कोई मनुष्‍य गड्ढे को खुला रहने दे, अथवा यदि वह गड्ढा खोदे पर उसे नहीं ढांपे और उसमें बैल या गधा गिर जाए,</verse>
				<verse number="34">तब गड्ढे का स्‍वामी क्षतिपूर्ति करेगा। वह पशु के स्‍वामी को उसका मूल्‍य लौटाएगा, परन्‍तु लोथ पर उसका अधिकार होगा।</verse>
				<verse number="35">‘जब किसी मनुष्‍य का बैल पड़ोसी के बैल को इतना मारे कि वह मर जाए, तब वे जीवित बैल को बेचकर उसका मूल्‍य आधा-आधा बांट लेंगे। वे लोथ को भी आपस में बांट लेंगे।</verse>
				<verse number="36">यदि यह बात सर्व विदित है कि बैल को पहले से ही सींग से मारने की आदत थी और उसके स्‍वामी ने उसको बान्‍धकर नहीं रखा, तो वह बैल के बदले बैल देकर क्षति-पूर्ति करेगा, परन्‍तु लोथ पर उसका अधिकार होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">‘यदि कोई मनुष्‍य एक बैल अथवा एक भेड़ चुराकर उसे काटता अथवा बेचता है, तो वह एक बैल के बदले पांच बैल और एक भेड़ के बदले चार भेड़ देकर क्षति-पूर्ति करेगा। उसे उनको वापस करना पड़ेगा। यदि उसके पास वापस करने के लिए कुछ नहीं है तो उसे चोरी के अपराध में बेच दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="2">यदि चुराया हुआ पशु चाहे वह बैल, गधा अथवा भेड़ हो, उसके अधिकार में जीवित पाया जाए तो वह उसका दुगुना लौटाएगा।</verse>
				<verse number="3">‘यदि चोर सेंध लगाते हुए रात में पकड़ा जाए और उस पर ऐसा प्रहार हो कि उसकी मृत्‍यु हो जाए, तो उसकी हत्‍या का दोष नहीं लगेगा।</verse>
				<verse number="4">पर यदि प्रहार के समय सूर्य उदित हो चुका था तो उसकी हत्‍या का दोष लगेगा।</verse>
				<verse number="5">‘जब कोई व्यक्‍ति दूसरे व्यक्‍ति के खेत अथवा अंगूर-उद्यान को अपने पशुओं से चराएगा या वह अपने पशुओं को खुला छोड़ेगा कि वे दूसरे के खेत को चर जाएँ, तब वह अपने ही खेत और अंगूर-उद्यान की सर्वोत्तम उपज से उसकी क्षति-पूर्ति करेगा।</verse>
				<verse number="6">‘जब आग झाड़-फूस में लगकर ऐसी फैलती है कि पूलों के ढेर, खड़ी फसल अथवा खेत जलकर राख हो जाते हैं तब आग लगाने वाला व्यक्‍ति सम्‍पूर्ण क्षति-पूर्ति करेगा।</verse>
				<verse number="7">‘जब कोई व्यक्‍ति अपने पड़ोसी को रुपया अथवा अन्‍य वस्‍तुएँ रखने के लिए देता है, पर उसके घर से उसकी चोरी हो जाती है तब, यदि चोर पकड़ा जाए तो दुगुना वापस करेगा।</verse>
				<verse number="8">यदि चोर नहीं पकड़ा जाएगा तो गृह-स्‍वामी परमेश्‍वर के निकट आएगा, जिससे ज्ञात हो सके कि उसने अपने पड़ोसी की वस्‍तुओं की चोरी की है अथवा नहीं।</verse>
				<verse number="9">‘जब विश्‍वास-भंग का अपराध हो, चाहे वह बैल, गधे, भेड़, वस्‍त्र अथवा प्रत्‍येक खोई हुई वस्‍तु का दावा क्‍यों न हो, जिसके विषय में एक व्यक्‍ति कहता है; “यह मेरी है, ” तब ऐसे दोनों व्यक्‍तियों का मुकद्दमा परमेश्‍वर के सम्‍मुख लाया जाएगा। परमेश्‍वर जिसे अपराधी घोषित करेगा, वह अपने पड़ोसी को दुगुना वापस करेगा।</verse>
				<verse number="10">‘जब कोई व्यक्‍ति अपने पड़ोसी को गधा, बैल अथवा भेड़ तथा अन्‍य पशु रखने के लिए देता है और वह पशु बिना किसी की दृष्‍टि में पड़े मर जाए, घायल हो जाए अथवा हांक लिया जाए,</verse>
				<verse number="11">तब दोनों के मध्‍य प्रभु की शपथ ली जाएगी, जिससे ज्ञात हो सके कि व्यक्‍ति ने अपने पड़ोसी की सम्‍पत्ति की चोरी की है अथवा नहीं। पशु का स्‍वामी शपथ को स्‍वीकार करेगा, और दूसरे व्यक्‍ति को क्षति-पूर्ति नहीं करनी पड़ेगी।</verse>
				<verse number="12">यदि उसके पास से निश्‍चय ही धरोहर रखे पशु की चोरी हो जाए तो उसे स्‍वामी की क्षति-पूर्ति करनी पड़ेगी।</verse>
				<verse number="13">यदि धरोहर रखा पशु, जंगली पशु के द्वारा फाड़ डाला गया है, तो वह फाड़े हुए पशु को प्रमाण के रूप में लाएगा। तब उसे क्षति-पूर्ति नहीं करनी पड़ेगी।</verse>
				<verse number="14">‘यदि कोई व्यक्‍ति अपने पड़ोसी से एक पशु उधार में लाता है और उसके स्‍वामी की अनुपस्‍थिति में पशु घायल हो जाए अथवा मर जाए, तो वह निश्‍चय ही सम्‍पूर्ण क्षति-पूर्ति करेगा।</verse>
				<verse number="15">किन्‍तु यदि उसके साथ पशु का स्‍वामी उपस्‍थित था तो वह क्षति-पूर्ति नहीं करेगा। यदि पशु किराए पर लिया गया था तो उसकी क्षति-पूर्ति किराए में हो गई।</verse>
				<verse number="16">‘जब कोई पुरुष किसी कुंवरी कन्‍या को, जिसकी सगाई नहीं हुई है, फुसलाकर उसके साथ सहवास करता है तब वह कन्‍या-शुल्‍क चुकाकर उसे अपनी पत्‍नी बनाएगा।</verse>
				<verse number="17">‘किन्‍तु यदि कन्‍या का पिता उसको अपनी कन्‍या प्रदान करना सर्वथा अस्‍वीकार कर दे, तो पुरुष कन्‍या-शुल्‍क के बराबर मुद्राएँ चुकाएगा।</verse>
				<verse number="18">‘जादू-टोना करनेवाली स्‍त्री को जीवित नहीं छोड़ना।</verse>
				<verse number="19">‘पशुगमन करने वाले व्यक्‍ति को निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="20">‘एक ही प्रभु के अतिरिक्‍त देवताओं के लिए बलि चढ़ानेवाला व्यक्‍ति पूर्णत: नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="21">‘तू किसी प्रवासी के साथ न तो अन्‍याय करना और न उसका दमन ही करना, क्‍योंकि तुम भी मिस्र देश में प्रवासी थे।</verse>
				<verse number="22">तू किसी विधवा अथवा अनाथ को पीड़ित मत करना।</verse>
				<verse number="23">यदि तू उनको पीड़ा पहुँचाएगा और वे मेरी दुहाई देगें तो मैं निश्‍चय ही उनकी दुहाई सुनूंगा।</verse>
				<verse number="24">मेरा क्रोध प्रज्‍वलित होगा और मैं तलवार से तुम्‍हारा वध करूंगा। तब तुम्‍हारी पत्‍नियाँ विधवा, और तुम्‍हारे पुत्र अनाथ हो जाएँगे।</verse>
				<verse number="25">‘यदि तू मेरे लोगों में से किसी निर्धन व्यक्‍ति को जो तेरे साथ रहता है रुपया उधार देगा, तो उसके लिए सूद-खोर जैसा नहीं बनना। तू उस पर ब्‍याज नहीं लगाना।</verse>
				<verse number="26">‘यदि तू अपने पड़ोसी के वस्‍त्र कभी बन्‍धक में रखे तो सूर्य के अस्‍त होने तक उसे लौटा देना;</verse>
				<verse number="27">क्‍योंकि वह उसकी चादर है, उसके शरीर का एकमात्र वस्‍त्र है। वह क्‍या ओढ़कर सोएगा? अत: जब वह मेरी दुहाई देगा तब मैं उसको सुनूंगा; क्‍योंकि मैं अनुग्रह-दाता परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="28">‘तू परमेश्‍वर का अनादर नहीं करना, और न अपने समाज के किसी अगुए को अपशब्‍द कहना।</verse>
				<verse number="29">‘तू मुझे अपने खेत की प्रचुर उपज और रस-कुण्‍डों के रस में से भेंट अर्पित करने में विलम्‍ब न करना। ‘तू मुझे अपने पुत्रों में से पहिलौठा पुत्र देना।</verse>
				<verse number="30">ऐसा ही अपने बैलों और भेड़ों के पहिलौठे के साथ करना। वह सात दिन तक अपनी माँ के साथ रहेगा किन्‍तु आठवें दिन तू उसको मुझे देना।</verse>
				<verse number="31">‘तुम मेरे लिए पवित्र बनोगे। अतएव तुम मैदान में जंगली पशु द्वारा फाड़े गए पशु का मांस मत खाना, वरन उसे कुत्तों के सामने फेंक देना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">‘तू झूठी अफवाह नहीं फैलाना। विद्वेष-पूर्ण साक्षी देने के लिए दुर्जन से सहयोग मत करना।</verse>
				<verse number="2">तू बुरा कार्य करने के लिए भीड़ का अनुसरण नहीं करना। तू न्‍याय को विकृत करने के उद्देश्‍य से भीड़ का अनुसरण मत करना और मुकद्दमे में झूठी साक्षी नहीं देना।</verse>
				<verse number="3">तू दरिद्र व्यक्‍ति के मुकद्दमे में उसका पक्षपात नहीं करना।</verse>
				<verse number="4">‘जब तुझे तेरे शत्रु का बैल अथवा गधा भटकता हुआ मिले तब तू उस पशु को उसके पास लाना।</verse>
				<verse number="5">जब तू उस व्यक्‍ति के गधे को बोझ से दबा हुआ देखे, जो तुझसे घृणा करता है, तब उसे वैसा ही मत छोड़ना वरन् बोझ उठाने में उसकी सहायता करना ।</verse>
				<verse number="6">‘अपने दरिद्र अभियुक्‍त के मुकद्दमे में न्‍याय को विकृत नहीं करना।</verse>
				<verse number="7">तू झूठे आरोप से दूर रहना और निर्दोष तथा भक्‍त का वध न करना; क्‍योंकि मैं दुर्जन को निर्दोष नहीं घोषित करूँगा।</verse>
				<verse number="8">तू घूस मत लेना; क्‍योंकि घूस दृष्‍टिवाले व्यक्‍तियों को भी दृष्‍टिहीन बनाती है। वह भक्‍तों के न्‍याय-पक्ष को उलट देती है।</verse>
				<verse number="9">‘तू प्रवासी व्यक्‍ति का दमन मत करना। तुम्‍हें प्रवासी के जीवन का अनुभव है; क्‍योंकि तुम स्‍वयं मिस्र देश में प्रवासी थे।</verse>
				<verse number="10">‘तू छ: वर्ष तक अपने खेत में बोआई करना और उसकी उपज एकत्र करना;</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु सातवें वर्ष उसे परती रहने देना। उसे वैसे ही छोड़ देना जिससे तेरी प्रजा के दरिद्र व्यक्‍ति खाएँ। जो शेष रहे, उसे वन पशु खाएँ। तू ऐसा ही अपने अंगूर उद्यान और जैतून कुंज के विषय में करना।</verse>
				<verse number="12">‘तू छ: दिन तक अपने कार्य में परिश्रम करना, किन्‍तु सातवें दिन विश्राम करना जिससे तेरा बैल और गधा सुस्‍ताएँ, तेरी सेविका के पुत्र तथा प्रवासी को आराम मिले।</verse>
				<verse number="13">‘जो बातें मैंने तुमसे कही हैं, उनका पालन करना। तू अन्‍य देवताओं के नाम भी नहीं लेना, ये नाम तेरे मुंह से न निकलें और सुनाई भी न दें।</verse>
				<verse number="14">‘तू वर्ष में तीन बार मेरे लिए यात्रा पर्व मनाना।</verse>
				<verse number="15">तू बेखमीर रोटी का पर्व मनाना। जैसी आज्ञा मैंने तुझे दी है, उसके अनुसार तू निर्धारित समय पर अबीब महीने में सात दिन तक बेखमीर रोटी खाना; क्‍योंकि तुम उस महीने में मिस्र देश से बाहर निकले थे। कोई भी व्यक्‍ति मेरे दर्शन के लिए खाली हाथ न आए।</verse>
				<verse number="16">जो तू खेत में बोता है, अपने परिश्रम का फल संग्रह करता है, तब संग्रह पर्व मनाना।</verse>
				<verse number="17">तेरे परिवार के सब पुरुष वर्ष में तीन बार प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उपस्‍थित होंगे।</verse>
				<verse number="18">‘तू बलि-पशु का रक्‍त खमीरी रोटी के साथ मत चढ़ाना। तू पर्व की चर्बी सबेरे तक न छोड़ना।</verse>
				<verse number="19">‘तू अपनी भूमि के प्रथम फलों में से सर्वोत्तम फल मेरे, अपने प्रभु परमेश्‍वर के गृह में लाना। ‘तू बकरी के बच्‍चे को उसकी मां के दूध में मत पकाना।</verse>
				<verse number="20">‘सुन, जो स्‍थान मैंने तेरे लिए तैयार किया है, वहाँ तुझे पहुँचाने के उद्देश्‍य से तथा मार्ग में तेरी रक्षा के निमित्त मैं तेरे आगे-आगे एक दूत को भेज रहा हूं।</verse>
				<verse number="21">उस पर ध्‍यान देना। उसकी वाणी को सुनना। उससे विद्रोह मत करना। वह तेरे अपराधों को क्षमा नहीं करेगा; क्‍योंकि मेरा नाम उसमें है।</verse>
				<verse number="22">‘किन्‍तु यदि तू ध्‍यान से उसकी वाणी सुनेगा, जो कुछ मैं कहूँगा, उसको करेगा, तो मैं तेरे शत्रुओं को अपने शत्रु और तेरे बैरियों को अपने बैरी मानूंगा।</verse>
				<verse number="23">‘जब मेरा दूत तेरे आगे जाकर तुझे अमोरी, हित्ती, परिज्‍जी, कनानी, हिव्‍वी और यबूसी जातियों के देश में पहुँचाएगा, और मैं उन्‍हें मिटा डालूंगा</verse>
				<verse number="24">तब तू उनके देवताओं की वन्‍दना नहीं करना, उनकी सेवा मत करना, और न उनके कार्यों के अनुरूप कार्य करना वरन् उनको पूर्णत: ध्‍वस्‍त करना, उनके पूजा-स्‍तम्‍भों को तोड़-फोड़ देना।</verse>
				<verse number="25">तू केवल अपने प्रभु परमेश्‍वर की सेवा करना। मैं तेरे अन्न-जल पर आशिष दूंगा। तेरे मध्‍य से रोग को दूर करूँगा।</verse>
				<verse number="26">तेरे देश में न तो किसी स्‍त्री का गर्भपात होगा और न कोई स्‍त्री बांझ होगी। मैं तेरी आयु के दिन पूर्ण करूँगा।</verse>
				<verse number="27">मैं तेरे आगे अपना आतंक प्रेषित करूँगा। जिन जातियों पर तू आक्रमण करेगा, उनको मैं भयाकुल करूँगा। तेरे पास से समस्‍त शत्रुओं को पलायन करने के लिए विवश करूँगा।</verse>
				<verse number="28">मैं तेरे आगे बर्रे भेजूंगा और वे हिव्‍वी, कनानी तथा हित्ती जातियों को तेरे सम्‍मुख से निकाल देंगे।</verse>
				<verse number="29">मैं उन्‍हें एक ही वर्ष में तेरे सम्‍मुख से नहीं निकालूंगा, अन्‍यथा तेरा देश उजाड़ हो जाएगा और वनपशु बढ़ जाएंगे और वे तेरी हानि करेंगे।</verse>
				<verse number="30">जब तक तू बढ़कर समस्‍त देश पर अधिकार न कर ले तब तक मैं उन्‍हें थोड़ा-थोड़ा करके तेरे सम्‍मुख से निकालता रहूंगा।</verse>
				<verse number="31">मैं तेरे राज्‍य की सीमा लाल सागर से पलिश्‍ती जाति के समुद्र तक, निर्जन प्रदेश से फरात नदी तक निश्‍चित करूँगा। मैं देश के निवासियों को तेरे हाथ में सौंप दूंगा और तू उन्‍हें अपने सम्‍मुख से निकाल देगा।</verse>
				<verse number="32">तू न तो उनसे सन्‍धि करना और न उनके देवताओं के साथ विधान का संबंध स्‍थापित करना।</verse>
				<verse number="33">वे तेरे देश में निवास नहीं करेंगे, ऐसा न हो कि वे मेरे विरुद्ध तुझसे पाप कराएँ। यदि तू उनके देवताओं की सेवा करेगा, तो यह निश्‍चय ही तेरे लिए जाल बन जाएगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू, हारून, नादब, अबीहू तथा इस्राएल के सत्तर धर्मवृद्ध मेरे पास ऊपर आएँ और दूर से वन्‍दना करें।</verse>
				<verse number="2">केवल तू मेरे निकट आएगा, पर दूसरे व्यक्‍ति निकट नहीं आएँगे। लोग तेरे साथ ऊपर नहीं चढ़ेंगे।’</verse>
				<verse number="3">मूसा लौटे। उन्‍होंने इस्राएली लोगों से प्रभु के सब वचनों तथा न्‍याय-सिद्धान्‍तों का वर्णन किया। लोगों ने मूसा को एक स्‍वर से उत्तर दिया, ‘जो वचन प्रभु ने कहे हैं, उन सबका हम पालन करेंगे।’</verse>
				<verse number="4">मूसा ने प्रभु के सब वचन लिख लिये। वह सबेरे उठे। उन्‍होंने पहाड़ की तलहटी में एक वेदी बनाई, और इस्राएल के बारह कुलों के अनुसार बारह स्‍तम्‍भ खड़े किये।</verse>
				<verse number="5">मूसा ने इस्राएली समाज के युवकों को भेजा, जिन्‍होंने प्रभु को अग्‍नि-बलि चढ़ाई तथा बैलों को सहभागिता-बलि में अर्पित किया।</verse>
				<verse number="6">मूसा ने आधा रक्‍त लेकर उसे छिड़क दिया।</verse>
				<verse number="7">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने विधान की पुस्‍तक ली, और इस्राएली समाज को पढ़कर सुनाई। लोगों ने कहा, ‘जो वचन प्रभु ने कहे हैं, उन सबका हम पालन करेंगे, हम उनको सुनेंगे।’</verse>
				<verse number="8">मूसा ने रक्‍त लिया और उसको लोगों पर छिड़ककर उनसे कहा, ‘देखो, यह उस विधान का रक्‍त है, जिसे प्रभु ने इन सब वचनों के आधार पर तुम्‍हारे साथ स्‍थापित किया है।’</verse>
				<verse number="9">तत्‍पश्‍चात् मूसा, हारून, नादब, अबीहू तथा इस्राएली समाज के सत्तर धर्मवृद्ध ऊपर गए।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने इस्राएल के परमेश्‍वर को देखा। उसके चरणों के नीचे नीलमणि का चबूतरा-जैसा कुछ था, जो आकाश के सदृश स्‍वच्‍छ था।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर ने इस्राएली समाज के प्रधानों पर हाथ नहीं उठाया, वरन् उन्‍होंने परमेश्‍वर का दर्शन किया, और खाया-पिया।</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘मेरे पास पहाड़ पर चढ़कर आ, और वहाँ मेरी प्रतीक्षा कर। मैं तुझे पत्‍थर की पट्टियाँ दूंगा, जिन पर मैंने लोगों की शिक्षा के लिए व्‍यवस्‍था तथा आज्ञाएँ लिखी हैं।’</verse>
				<verse number="13">अत: मूसा उठे और अपने धर्म-सेवक यहोशुअ के साथ परमेश्‍वर के पहाड़ पर चढ़े।</verse>
				<verse number="14">उन्‍होंने धर्मवृद्धों से कहा, ‘जब तक हम वापस नहीं आते, आप यहाँ हमारी प्रतीक्षा कीजिए। देखिए, हारून और हूर आपके साथ हैं। अत: यदि किसी का कोई मुकद्दमा हो तो वह न्‍याय के लिए उनके पास जाए।’</verse>
				<verse number="15">तत्‍पश्‍चात् मूसा पहाड़ पर चढ़े। मेघ ने पहाड़ को आच्‍छादित कर लिया।</verse>
				<verse number="16">प्रभु की महिमा सीनय पर्वत पर निवास करने लगी। मेघ छ: दिन तक उसे आच्‍छादित किए रहा। सातवें दिन प्रभु ने मेघ के मध्‍य से मूसा को पुकारा।</verse>
				<verse number="17">पहाड़ के शिखर पर प्रभु की महिमा का दर्शन इस्राएली समाज की दृष्‍टि में प्रचण्‍ड अग्‍नि के सदृश प्रतीत हुआ।</verse>
				<verse number="18">मूसा ने मेघ के भीतर प्रवेश किया, और वह पहाड़ पर चढ़े। वह चालीस दिन और चालीस रात पहाड़ पर रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली लोगों से कह कि वे मेरे लिए भेंट लाएं। प्रत्‍येक व्यक्‍ति से, जो स्‍वेच्‍छा से देना चाहे, मेरे लिए भेंट स्‍वीकार करना।</verse>
				<verse number="3">जो भेंटें तू उनसे लेगा, वे ये हैं; सोना, चांदी तथा पीतल,</verse>
				<verse number="4">नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र, पतले सूत से बुना हुआ कपड़ा, बकरी के बाल,</verse>
				<verse number="5">मेढ़े की पकी हुई खाल, सूंस का चमड़ा, बबूल की लकड़ी,</verse>
				<verse number="6">दीप-प्रज्‍वलन के लिए तेल, अभ्‍यंजन के तेल एवं सुगन्‍धित धूप के लिए मसाले,</verse>
				<verse number="7">उरावरण और उरपट में लगाने तथा अन्‍य वस्‍तुओं में जड़ने के लिए सुलेमानी पत्‍थर और मणि।</verse>
				<verse number="8">वे मेरे लिए एक पवित्र स्‍थान बनाएँगे जिससे मैं उनके मध्‍य निवास करूँगा।</verse>
				<verse number="9">अपने निवास-स्‍थान के नमूने तथा उसके समस्‍त उपकरणों से सम्‍बन्‍धित जो वस्‍तुएँ मैं तुझे दिखाता हूँ, उन्‍हीं के अनुरूप तू उसे निर्मित करना।</verse>
				<verse number="10">‘वे बबूल की लकड़ी की एक मंजूषा बनाएँगे। उसकी लम्‍बाई एक मीटर साढ़े बारह सेंटीमीटर, चौड़ाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर और ऊंचाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर होगी।</verse>
				<verse number="11">तू उसे शुद्ध सोने से मढ़ना। तू उसे बाहर-भीतर मढ़ना। तू मंजूषा के ऊपर चारों ओर सोने की भित्ति बनाना।</verse>
				<verse number="12">तू उसके लिए सोने के चार कड़े ढालना और उसके चारों पायों पर लगाना, उसकी एक ओर दो कड़े तथा दूसरी ओर दो कड़े।</verse>
				<verse number="13">तू बबूल की लकड़ी के डण्‍डे बनाना और उन्‍हें सोने से मढ़ना।</verse>
				<verse number="14">तू डण्‍डों को मंजूषा के दोनों ओर के कड़ों में डालना जिससे उनके सहारे मंजूषा को उठाया जा सके।</verse>
				<verse number="15">डण्‍डे मंजूषा के कड़ों में लगे रहेंगे। वे उससे अलग नहीं किए जाएँगे।</verse>
				<verse number="16">जो साक्षी-पत्र मैं तुझे दूँगा, उसे मंजूषा में रखना।</verse>
				<verse number="17">‘तत्‍पश्‍चात् तू शुद्ध सोने का दया-आसन बनाना। उसकी लम्‍बाई एक मीटर साढ़े बारह सेंटीमीटर, और चौड़ाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर होगी।</verse>
				<verse number="18">सोने के दो करूब बनाना। तू दया-आसन के दोनों छोर पर उन्‍हें ढाल पर बनाना:</verse>
				<verse number="19">एक करूब एक छोर पर और दूसरा करूब दूसरे छोर पर। दया-आसन को, और उसके दोनों छोर पर करूबों को धातु के एक ही टुकड़े से बनाना।</verse>
				<verse number="20">करूब अपने पंखों को इस प्रकार ऊपर फैलाएँ कि उनके पंखों से दया-आसन ढका रहे और उनके मुख आमने-सामने हों। करूबों के मुख दया-आसन की ओर रहेंगे।</verse>
				<verse number="21">तू दया-आसन को मंजूषा के ऊपर स्‍थापित करना। जो साक्षी-पत्र मैं तुझे दूँगा, उसे मंजूषा में रखना।</verse>
				<verse number="22">मैं वहाँ तुझसे भेंट किया करूँगा। जो आज्ञाएँ मैं तुझे इस्राएली समाज के लिए दूँगा, उनके विषय में मैं तुझसे दया-आसन के ऊपर से, साक्षी-मंजूषा पर स्‍थापित दोनों करूबों के मध्‍य से, वार्तालाप करूँगा।</verse>
				<verse number="23">‘तू बबूल की लकड़ी की एक मेज़ बनाना। उसकी लम्‍बाई नब्‍बे सेंटीमीटर, चौड़ाई पैंतालीस सेंटीमीटर, और ऊंचाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर होगी।</verse>
				<verse number="24">तू उसे शुद्ध सोने से मढ़ना और उसके चारों ओर सोने की भित्ती बनाना।</verse>
				<verse number="25">तू उसके चारों ओर साढ़े सात सेंटीमीटर चौड़ा चौखटा बनाना और इस चौखटे के चारों ओर सोने की भित्ती बनाना।</verse>
				<verse number="26">तू उसके लिए सोने के चार कड़े बनाना, और उसके चारों पायों के किनारे में कड़ों को लगा देना।</verse>
				<verse number="27">चारों कड़े चौखटे के निकट ही होने चाहिए जिससे वे मेज़ को उठाने के लिए डण्‍डों के जकड़-पट्टे का काम दें।</verse>
				<verse number="28">तू बबूल की लकड़ी के डण्‍डे बनाना, और उन्‍हें सोने से मढ़ना। मेज़ उन्‍हीं के सहारे उठाई जाएगी।</verse>
				<verse number="29">तू धूप के लिए परात, धूपदान, तथा पेयार्पण के लिए सुराहियाँ और चषक बनाना। तू इन्‍हें शुद्ध सोने से बनाना।</verse>
				<verse number="30">तू मेज़ पर मेरे सम्‍मुख भेंट की रोटियाँ निरन्‍तर रखना।</verse>
				<verse number="31">‘तू शुद्ध सोने का एक दीपाधार बनाना। उसका पाया और डण्‍डी सोना ढालकर बनाए जाएँ। उसके पुष्‍प-कोष, गाँठ और फूल धातु के एक ही टुकड़े से बनाना।</verse>
				<verse number="32">उसकी छ: शाखाएँ निकली होंगी। दीपाधार की एक ओर तीन शाखाएँ और दूसरी ओर तीन शाखाएँ रहेंगी।</verse>
				<verse number="33">प्रत्‍येक शाखा में बादाम की बौंड़ी के समान तीन पुष्‍पकोष, एक गांठ और एक फूल होंगे। दीपाधार की छ: शाखाओं में ऐसा ही होगा।</verse>
				<verse number="34">दीपाधार की डण्‍डी में भी बादाम की बौंड़ी के समान चार पुष्‍प-कोष, अपनी-अपनी गांठ और फूल के साथ होंगे।</verse>
				<verse number="35">दीपाधार की डण्‍डी पर छ: शाखाओं की एक-एक जोड़ी-शाखा के नीचे एक-एक गांठ होगी। गांठे और डण्‍डी धातु के एक ही टुकड़े से बनाई जाएँगी।</verse>
				<verse number="36">गांठे और शाखाएँ भी धातु के एक ही टुकड़े से बनाई जाएँगी। शुद्ध सोना ढालकर पूरा दीपाधार एक ही टुकड़े से बनाना।</verse>
				<verse number="37">तू उसके लिए सात दीपक बनाना। उनको इस प्रकार जलते हुए रखना कि उनका प्रकाश सामने के स्‍थान पर पड़े।</verse>
				<verse number="38">उसके गुलतराश और गुलदान शुद्ध सोने के होंगे।</verse>
				<verse number="39">दीपाधार और उसके सब पात्र लगभग पैंतीस किलो शुद्ध सोने से बनाए जाएँगे।</verse>
				<verse number="40">ध्‍यान रखना कि ये वस्‍तुएँ अपने-अपने ढांचे के अनुरूप बनाई जाएँ, जो मैंने तुझे पहाड़ पर दिखाया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">‘तू दस परदों का एक निवास-स्‍थान बनाना। ये परदे पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र के होने चाहिए। तू उन पर कुशलता से करूबों के चित्रों की कढ़ाई करना।</verse>
				<verse number="2">प्रत्‍येक परदे की लम्‍बाई बारह मीटर साठ सेंटीमीटर और चौड़ाई एक मीटर अस्‍सी सेंटीमीटर होगी। सब परदे एक ही नाप के होंगे।</verse>
				<verse number="3">पाँच परदे एक-दूसरे से जोड़े जाएँगे। इसी प्रकार शेष पाँच परदे भी एक-दूसरे से जोड़े जाएँगे।</verse>
				<verse number="4">पहले जुड़े हुए परदे के छोर में नीले रंग के फन्‍दे डाले जाएँगे। इसी प्रकार दूसरे जुड़े हुए परदे के छोर में भी नीले रंग के फन्‍दे डालना।</verse>
				<verse number="5">पहले जुड़े परदे में पचास फन्‍दे डालना, और दूसरे जुड़े परदे के छोर में भी पचास फन्‍दे डालना। फन्‍दे आमने-सामने होने चाहिए।</verse>
				<verse number="6">तू सोने के पचास अंकड़े बनाना, और जुड़े हुए परदों को इन अंकड़ों के द्वारा जोड़ देना जिससे पूरा निवास-स्‍थान एक बन जाए।</verse>
				<verse number="7">‘तू निवास-स्‍थान के ऊपर, तम्‍बू के लिए बकरी के बाल के परदे बनाना। तू कुल ग्‍यारह परदे बनाना।</verse>
				<verse number="8">प्रत्‍येक परदे की लम्‍बाई साढ़े तेरह मीटर और चौड़ाई एक मीटर अस्‍सी सेंटीमीटर होगी। ये ग्‍यारह परदे एक ही नाप के होंगे।</verse>
				<verse number="9">तू पाँच परदों को एक-दूसरे से जोड़ना। इसी प्रकार शेष छ: परदों को परस्‍पर जोड़ना। किन्‍तु तू छठे परदे को तम्‍बू के सम्‍मुख दोहराकर लटका देना।</verse>
				<verse number="10">तू पहले जुड़े हुए परदे के छोर में पचास फन्‍दे डालना। ऐसे ही दूसरे जुड़े हुए परदे के छोर में पचास फन्‍दे डालना।</verse>
				<verse number="11">‘तू पीतल के पचास अंकड़े बनाना। उन्‍हें फन्‍दों में डालकर तम्‍बू को जोड़ देना, जिससे वह एक बन जाए।</verse>
				<verse number="12">तम्‍बू के परदों का बचा हुआ भाग, आधा परदा, जो बच जाता है, वह निवास-स्‍थान की पिछली ओर लटकता रहेगा।</verse>
				<verse number="13">तम्‍बू के परदों की लम्‍बाई में बचा हुआ भाग निवास-स्‍थान के दोनों ओर, अगल-बगल, उसे ढांपने के लिए पैंतालीस सेंटीमीटर इधर, पैंतालीस सेंटीमीटर उधर लटकता रहे।</verse>
				<verse number="14">तू तम्‍बू के लिए मेढ़े और सूंस के पके हुए चमड़े का आवरण बनाना।</verse>
				<verse number="15">‘तू निवास-स्‍थान के लिए बबूल की लकड़ी के सीधे-खड़े तख्‍ते बनाना।</verse>
				<verse number="16">प्रत्‍येक तख्‍ते की लम्‍बाई साढ़े चार मीटर, और चौड़ाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर होगी।</verse>
				<verse number="17">उन्‍हें परस्‍पर जोड़ने के लिए प्रत्‍येक तख्‍ते में दो चूलें रहेंगी। तू निवास-स्‍थान के सब तख्‍तों में चूलें बनाना।</verse>
				<verse number="18">निवास-स्‍थान के लिए तख्‍ते इस प्रकार बनाना: निवास-स्‍थान के दक्षिणी भाग के लिए बीस तख्‍ते।</verse>
				<verse number="19">तू इन बीस तख्‍तों के नीचे चांदी की चालीस आधार-पीठिकाएँ बनाना। एक तख्‍ते के नीचे उसकी चूलों के लिए दो आधार-पीठिकाएँ और दूसरे तख्‍तों के नीचे भी उनकी दोनों चूलों के लिए दो-दो आधार-पीठिकाएँ।</verse>
				<verse number="20">निवास-स्‍थान की दूसरी ओर, उत्तरी भाग में बीस तख्‍ते:</verse>
				<verse number="21">उनके लिए भी चांदी की चालीस आधार-पीठिकाएँ बनाना। प्रत्‍येक तख्‍ते के नीचे दो आधार-पीठिकाएँ।</verse>
				<verse number="22">तू पश्‍चिमी दिशा में निवास-स्‍थान के पिछले भाग के लिए छ: तख्‍ते बनाना।</verse>
				<verse number="23">तू निवास-स्‍थान के कोनों के लिए पिछले भाग में दो तख्‍ते बनाना।</verse>
				<verse number="24">वे नीचे तो अलग-अलग होंगे, किन्‍तु ऊपर की ओर पहले कड़े पर जुड़े हुए होंगे। दोनों तख्‍तों का यही रूप होगा। ये दो कोने बनाएँगे।</verse>
				<verse number="25">यों आठ तख्‍ते, और चांदी की सोलह आधार-पीठिकाएँ होंगी: एक तख्‍ते के नीचे दो आधार-पीठिकाएँ, इसी प्रकार दूसरे तख्‍तों के नीचे दो-दो आधार-पीठिकाएँ।</verse>
				<verse number="26">‘तू बबूल की लकड़ी की छड़ें बनाना। निवास-स्‍थान की एक ओर के तख्‍तों के लिए पांच,</verse>
				<verse number="27">दूसरी ओर के तख्‍तों के लिए पांच, तथा पश्‍चिम की ओर निवास-स्‍थान के पिछले भाग के तख्‍तों के लिए पांच।</verse>
				<verse number="28">तख्‍तों के बीचों-बीच, मध्‍यवर्ती छड़ निवास-स्‍थान के एक छोर से दूसरे छोर तक जाएगी।</verse>
				<verse number="29">तू तख्‍तों को सोने से मढ़ना। तत्‍पश्‍चात् तू उनके कड़ों को, जो छड़ों के जकड़-पट्टा होंगे, सोने के बनाना। तू छड़ों को भी सोने से मढ़ना।</verse>
				<verse number="30">तू निवास-स्‍थान को उसकी योजना के अनुसार खड़ा करना, जो तुझे पर्वत पर दिखाई गई है।</verse>
				<verse number="31">‘तू नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र से, पतले सूत से बुने हुए वस्‍त्र से एक अन्‍त:पट बनाना। उस पर कुशलता से करूबों के चित्र काढ़ना।</verse>
				<verse number="32">तू उसे बबूल की लकड़ी के, और सोने से मढ़े हुए, चार खम्‍भों पर लटकाना। वे चांदी की चार आधार-पीठिकाओं में लगे हुए और सोने के छल्‍लों में फंसे हुए होने चाहिए।</verse>
				<verse number="33">तू अन्‍त:पट को अंकड़ों द्वारा लटकाना, और साक्षी-मंजूषा को अन्‍त:पट के पीछे भीतर ले आना। अन्‍त:पट तुम्‍हारे लिए पवित्र स्‍थान को महापवित्र स्‍थान से अलग करेगा।</verse>
				<verse number="34">तू महापवित्र स्‍थान में साक्षी-मंजूषा के ऊपर दया-आसन को रखना।</verse>
				<verse number="35">तू अन्‍त:पट के बाहर मेज को, और उसके सामने निवास-स्‍थान के दक्षिणी भाग में दीपाधार को रखना। उत्तरी भाग में मेज रखना।</verse>
				<verse number="36">‘तू तम्‍बू के द्वार के लिए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र से, पतले सूत से बुने हुए वस्‍त्र से, जिसपर बेल-बूटे काढ़े गए हों, एक परदा बनाना।</verse>
				<verse number="37">तू परदे के लिए बबूल की लकड़ी के, और सोने से मढ़े हुए, पांच खम्‍भे बनाना। उनके छल्‍ले सोने के होंगे। तू उनके लिए पीतल की पांच आधार-पीठिकाएँ ढालना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">‘तू बबूल की लकड़ी की एक वेदी बनाना जो दो मीटर पचीस सेंटीमीटर लम्‍बी और दो मीटर पचीस सेंटीमीटर चौड़ी होगी। वेदी वर्गाकार हो। उसकी ऊंचाई एक मीटर पैंतीस सेंटीमीटर होनी चाहिए।</verse>
				<verse number="2">तू उसके लिए चारों कोनों पर चार सींग बनाना। वेदी और उसके सींग लकड़ी के एक ही टुकड़े के होने चाहिए। तू उसको पीतल से मढ़ना।</verse>
				<verse number="3">तू उसके राख उठाने के पात्र, फावड़ियां, कटोरे, कांटे और अंगीठियां बनाना। उसके सब पात्र पीतल धातु से बनाना।</verse>
				<verse number="4">तू उसके लिए पीतल की जाली की एक झंझरी बनाना। झंझरी के चारों कोनों पर पीतल के चार कड़े बनाना।</verse>
				<verse number="5">तू झंझरी को वेदी के चारों ओर की कंगनी के नीचे ऐसे लगाना, कि वह वेदी के मध्‍य तक ऊंची रहे।</verse>
				<verse number="6">तू वेदी के लिए बबूल की लकड़ी के डण्‍डे बनाना, और उन्‍हें पीतल से मढ़ना।</verse>
				<verse number="7">डण्‍डे कड़ों में इस प्रकार डाले जाएंगे कि जब वेदी उठाई जाएगी तब वे उसके दोनों बाजुओं में रहें।</verse>
				<verse number="8">तू तख्‍ते जोड़कर उसको खोखली बनाना। जैसे तुझे पहाड़ पर दिखाया गया है, वैसे ही वेदी बननी चाहिए।</verse>
				<verse number="9">‘तू निवास-स्‍थान का आंगन बनाना। आंगन के दक्षिणी भाग के परदे पतले बुने हुए सूती वस्‍त्र के होंगे। वे एक ओर पैंतालीस मीटर लम्‍बे होंगे।</verse>
				<verse number="10">उनके लिए बीस खम्‍भे और पीतल की बीस आधार-पीठिकाएँ होनी चाहिए। किन्‍तु खम्‍भों के छल्‍ले तथा उनको जोड़ने वाली पट्टियाँ चांदी की होंगी।</verse>
				<verse number="11">इसी प्रकार आंगन की लम्‍बाई के लिए उत्तरी भाग के परदे पैंतालीस मीटर लम्‍बे होंगे। उनके लिए बीस खम्‍भे और पीतल की बीस आधार-पीठिकाएँ होंगी। किन्‍तु खम्‍भों के छल्‍ले तथा उनको जोड़नेवाली पट्टियाँ चांदी की होंगी।</verse>
				<verse number="12">आंगन की चौड़ाई के लिए पश्‍चिमी भाग के परदे साढ़े बाईस मीटर लम्‍बे होंगे। उनके लिए दस खम्‍भे और दस आधार-पीठिकाएँ होंगी।</verse>
				<verse number="13">पूर्वीय भाग के आंगन की चौड़ाई साढ़े बाईस मीटर होनी चाहिए।</verse>
				<verse number="14">आंगन के द्वार की एक ओर के परदे छ: मीटर पचहत्तर सेंटीमीटर लम्‍बे होंगे। उनके लिए तीन खम्‍भे और तीन आधार-पीठिकाएँ होंगी।</verse>
				<verse number="15">आंगन के द्वार की दूसरी ओर के परदे छ: मीटर पचहत्तर सेंटीमीटर लम्‍बे होंगे। उनके लिए तीन खम्‍भे और तीन आधार-पीठिकाएँ होंगी।</verse>
				<verse number="16">आंगन के द्वार का परदा नौ मीटर लम्‍बा, नीले, बैंजनी और लोहित रंग एवं पतले बुने हुए सूती वस्‍त्र से बना होगा। वह बेल-बूटों से कढ़ा होगा। उसके लिए चार खम्‍भे और उनकी चार आधार-पीठिकाएँ होंगी।</verse>
				<verse number="17">आंगन के चारों ओर के सब खम्‍भे चांदी की पट्टियों से जुड़े होंगे। उनके छल्‍ले चांदी के तथा आधार-पीठिकाएँ पीतल की होंगी।</verse>
				<verse number="18">आंगन की लम्‍बाई पैंतालीस मीटर, चौड़ाई साढ़े बाईस मीटर, और ऊंचाई दो मीटर पचीस सेंटीमीटर होगी। उसके परदे पतले बुने हुए सूती वस्‍त्र के तथा आधार-पीठिकाएँ पीतल की होंगी।</verse>
				<verse number="19">निवास-स्‍थान के समस्‍त पात्र, प्रत्‍येक प्रकार के कार्य में प्रयुक्‍त होने वाले पात्र, उसके सब खूंटे, आंगन के समस्‍त खूंटे पीतल के होंगे।</verse>
				<verse number="20">‘तू इस्राएली समाज को आदेश देना कि वे दीप-प्रज्‍वलन के लिए पेरकर निकाला गया जैतून का शुद्ध तेल लाएँ, जिससे एक दीप निरन्‍तर जलता रहे।</verse>
				<verse number="21">हारून और उसके पुत्र मिलन-शिविर के अन्‍त:पट के बाहर, जो साक्षी-मंजूषा के सामने है, दीप को सन्‍ध्‍या से सबेरे तक प्रभु के सम्‍मुख सजा कर रखें। यह सदा के लिए संविधि होगी, जिसका पालन इस्राएली समाज पीढ़ी से पीढ़ी तक करता रहेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">‘तू इस्राएली लोगों के मध्‍य से अपने भाई हारून को तथा उसके साथ उसके पुत्रों, नादब, अबीहू, एलआजर और ईतामर को अर्पित करने के उद्देश्‍य से अपने पास लाना कि वे मेरे लिए पुरोहित का कार्य करें।</verse>
				<verse number="2">तू अपने भाई हारून की मर्यादा और शोभा के लिए पवित्र पोशाक बनाना।</verse>
				<verse number="3">तू उन सब बुद्धियुक्‍त कारीगरों से, जिनको मैं बुद्धि की आत्‍मा से परिपूर्ण करूँगा, कहना कि वे हारून के लिए पोशाक बनाएं कि वह पवित्र होकर मेरे लिए पुरोहित का कार्य करे।</verse>
				<verse number="4">यह पोशाक वे बनाएंगे: उरपट, उरावरण, अंगरखा, चारखाने का लम्‍बा कुरता, साफा और कमरबन्‍द। वे तेरे भाई हारून और उसके पुत्रों के लिए पवित्र पोशाक बनाएँगे कि वे मेरे लिए पुरोहित का कार्य करें।</verse>
				<verse number="5">‘वे कारीगर स्‍वर्णतार तथा पतले सूत में बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र लेंगे।</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् वे स्‍वर्णतार, तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र से, जिसपर निपुणता से कढ़ाई की गई है, उरावरण तैयार करेंगे।</verse>
				<verse number="7">उरावरण के दोनों सिरों पर जुड़ी हुई दो कंधा-पट्टियाँ होंगी, जिनसे उसके दोनों भागों को जोड़ा जा सके।</verse>
				<verse number="8">उसे बांधने वाले पट्टे की, जो उस पर निपुणता से बुना होगा, कारीगरी और सामग्री एक ही होगी। वह भी स्‍वर्णतार तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र का होगा।</verse>
				<verse number="9">‘तत्‍पश्‍चात् तू दो सुलेमानी मणियाँ लेना और उन पर इस्राएल के पुत्रों के नाम जन्‍म-क्रम के अनुसार खोदना।</verse>
				<verse number="10">उनमें से छ: नाम एक मणि पर, और शेष छ: नाम दूसरी मणि पर।</verse>
				<verse number="11">जिस प्रकार जौहरी मुद्राओं को खोदता है, उसी प्रकार तू इस्राएल के पुत्रों के नाम उन दो मणियों पर खोदना। उन्‍हें नक्‍काशी किए हुए सोने के खांचों में जड़ना।</verse>
				<verse number="12">तू उरावरण के कंधों पर दोनों मणियाँ जड़ देना। ये इस्राएल के पुत्रों की स्‍मृति-मणि होंगी। हारून अपने कंधों पर उनके नाम प्रभु के सम्‍मुख स्‍मृति के लिए धारण करेगा।</verse>
				<verse number="13">तू नक्‍काशी किए हुए सोने के खांचे बनाना।</verse>
				<verse number="14">तू रस्‍सी के समान बटी हुई शुद्ध सोने की दो जंजीरें बनाना। तत्‍पश्‍चात् इन बटी हुई जंजीरों को खांचों में जड़ देना।</verse>
				<verse number="15">‘तू कलात्‍मक ढंग से कढ़ा हुआ एक निर्णायक उरपट बनाना। उसे उरावरण के सदृश ही बनाना। तू उसे स्‍वर्णतार तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र से बनाना।</verse>
				<verse number="16">वह वर्गाकार और दोहरा होगा। वह साढ़े बाईस सेंटीमीटर लम्‍बा और साढ़े बाईस सेंटीमीटर चौड़ा होगा।</verse>
				<verse number="17">तू उस पर मणि की चार पंिक्‍तयाँ जड़ना। पहली माणिक्‍य, पद्मराग, और लालड़ी की पंिक्‍त होगी।</verse>
				<verse number="18">दूसरी पंिक्‍त मरकत, नीलमणि और हीरा की होगी।</verse>
				<verse number="19">तीसरी पंिक्‍त लशम, सूर्यकांत और नीलम की होगी।</verse>
				<verse number="20">चौथी पंिक्‍त फीरोजा, सुलेमानी मणि और यशब की होगी। वे सोने के खांचों में जड़ी जाएंगी।</verse>
				<verse number="21">इस्राएल के पुत्रों के नामानुसार, नामों सहित बारह मणियाँ होंगी। वे बारह कुलों के लिए होंगी। वे मुद्राओं के सदृश होंगी। प्रत्‍येक पर एक कुल का नाम खुदा होगा।</verse>
				<verse number="22">तू उरपट के लिए रस्‍सी के समान बटी हुई शुद्ध सोने की जंजीरें बनाना।</verse>
				<verse number="23">तू उरपट के लिए सोने के दो छल्‍ले भी बनाना। इन दो छल्‍लों को उरपट के दोनों सिरों पर लगाना।</verse>
				<verse number="24">तू उरपट के सिरों पर लगे हुए दोनों छल्‍लों में सोने के दो तार डालना।</verse>
				<verse number="25">सोने के दोनों तारों के दो किनारों को दो खांचों में जड़ना। उन्‍हें उरावरण के कंधों पर सामने की ओर जड़ना।</verse>
				<verse number="26">तू सोने के दो छल्‍ले बनाना, और उन्‍हें उरपट के दोनों सिरों पर, भीतर की ओर, उरावरण के पास, लगाना।</verse>
				<verse number="27">तू सोने के दो छल्‍ले बनाना और उन्‍हें उरावरण के दोनों कंधों के निचले भाग के जोड़ पर, उरावरण के कलात्‍मक ढंग से बुने हुए पट्टे के ऊपर जड़ देना।</verse>
				<verse number="28">कारीगर उरपट को उसके छल्‍लों के माध्‍यम से नीले फीते के द्वारा उरावरण के छल्‍लों से जोड़ेंगे जिससे वह उरावरण के कलात्‍मक ढंग से बुने हुए पट्टे पर झूलता रहे, पर उरावरण से अलग न हो सके।</verse>
				<verse number="29">इस प्रकार जब हारून प्रभु के सम्‍मुख इस्राएली समाज के निरन्‍तर स्‍मरणार्थ जाएगा, तब वह अपने हृदय पर लटकते निर्णायक उरपट पर खुदे इस्राएल के पुत्रों के नाम धारण करेगा।</verse>
				<verse number="30">तू निर्णायक उरपट के भीतर ऊरीम और तुम्‍मीम रखना। जब हारून प्रभु के सम्‍मुख जाएगा तब वे भी उसके हृदय के ऊपर लटकते रहेंगे। इस प्रकार हारून इस्राएली समाज के न्‍याय-पक्ष को अपने हृदय पर प्रभु के सम्‍मुख निरन्‍तर धारण करता रहेगा।</verse>
				<verse number="31">‘तू उरावरण के लिए सम्‍पूर्ण नीले रंग का एक अंगरखा भी बनाना।</verse>
				<verse number="32">उसके मध्‍य में सिर डालने के लिए एक छेद रखना। उस छेद के चारों ओर बख्‍तर के छेद के सदृश बुनी हुई किनारी होनी चाहिए जिससे वह फट न सके।</verse>
				<verse number="33">उसके निचले घेरे में नीले, बैंजनी और लोहित रंग के कपड़े के अनार लगाना। उनके मध्‍य में चारों ओर स्‍वर्ण घंटियाँ लगाना।</verse>
				<verse number="34">अंगरखा के चारों ओर उसके निचले घेरे में पहले स्‍वर्णघंटी तब अनार, स्‍वर्णघंटी तब अनार होंगे।</verse>
				<verse number="35">हारून, पुरोहित का कार्य करते समय, उस अंगरखा को पहन लेगा। जब हारून प्रभु के सम्‍मुख पवित्र स्‍थान में जाएगा अथवा वहाँ से बाहर आएगा तब घंटियों का शब्‍द सुनाई देना चाहिए, अन्‍यथा वह मर जाएगा।</verse>
				<verse number="36">‘तू शुद्ध सोने का एक पुष्‍प बनाना। मुद्रा में अंकित अक्षरों के सदृश उसमें ये अक्षर खोदना: “प्रभु के हेतु पवित्र।”</verse>
				<verse number="37">तू उसको नीले फीते से साफा में बांधना। उसको साफा के सामने की ओर बांधना।</verse>
				<verse number="38">वह पुष्‍प हारून के माथे पर रहेगा। जब इस्राएली लोग, जिन वस्‍तुओं को वे पवित्र मानते हैं, उनकी पवित्र भेंट चढ़ाएंगे तब पवित्र अर्पण के समय कोई दोष होने पर हारून उस दोष को अपने ऊपर लेगा। पुष्‍प हारून के माथे पर सदा रहेगा जिससे वे प्रभु के सम्‍मुख ग्रहण किए जा सकें।</verse>
				<verse number="39">‘तू महीन सूती वस्‍त्र के चारखाने का कुरता बुनना, तथा महीन सूती वस्‍त्र का साफा बनाना। तू कमरबन्‍द बनाना, जिस पर सुई से कसीदा काढ़ा गया हो।</verse>
				<verse number="40">‘तू हारून के पुत्रों के लिए कुरते, कमरबन्‍द और टोपियाँ बनाना। उन्‍हें मर्यादा और शोभा के लिए बनाना।</verse>
				<verse number="41">तू ये वस्‍त्र अपने भाई हारून, और उसके साथ उसके पुत्रों को पहनाना। तत्‍पश्‍चात् उनका अभ्‍यंजन करना। उन्‍हें पुरोहित-पद पर अभिषिक्‍त करना। उन्‍हें पवित्र करना कि वे मेरे लिए पुरोहित का कार्य करें।</verse>
				<verse number="42">तू उनकी नग्‍नता को ढांपने के लिए उनके लिए सूती वस्‍त्र के जांघिए बनाना। वे कमर से जाँघ तक लम्‍बे हों।</verse>
				<verse number="43">जब हारून और उसके पुत्र मिलन-शिविर में जाएंगे, अथवा जब वे पवित्र-स्‍थान में सेवा-कार्य के लिए वेदी के निकट आएंगे, तब वे जांघिया पहिनेंगे। अन्‍यथा उन्‍हें अपने अधर्म का भार स्‍वयं वहन करना पड़ेगा और वे मर जाएंगे। यह हारून एवं उसके पश्‍चात् उसके वंशजों के लिए स्‍थायी संविधि होगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">‘तू हारून और उसके पुत्रों को पवित्र करने के लिए यह करना जिससे वे मेरे लिए पुरोहित का कार्य करें: तू एक निष्‍कलंक बछड़ा और दो निष्‍कलंक मेढ़े लेना।</verse>
				<verse number="2">साथ ही बेखमीर रोटी, तेल सम्‍मिश्रित बेखमीर पूरियां, तेल में चुपड़ी बेखमीर चपातियाँ लेना। तू उन्‍हें गेहूं के मैदे से बनाना।</verse>
				<verse number="3">तू उन्‍हें एक टोकरी में रखना और उन्‍हें उस टोकरी में लाना। तू बछड़े और मेढ़ों को भी लाना।</verse>
				<verse number="4">तू हारून और उसके पुत्रों को मिलन-शिविर के द्वार पर लाना। उन्‍हें जल से स्‍नान करवाना।</verse>
				<verse number="5">तू पोशाक लेना। तब हारून को कुरता, उरावरण के साथ पहना जाने वाला अंगरखा, उरावरण और उरपट पहनाना। उसकी कमर को कलात्‍मक ढंग से बुने उरावरण के पट्टे से बांधना।</verse>
				<verse number="6">उसके सिर पर साफा बांधना। साफा के ऊपर पवित्र किरीट-पट रखना।</verse>
				<verse number="7">तत्‍पश्‍चात् अभ्‍यंजन का तेल लेना और उसको उसके सिर पर उण्‍डेल कर उसका अभ्‍यंजन करना।</verse>
				<verse number="8">तब उसके पुत्रों को लाना, और उन्‍हें कुरते पहनाना।</verse>
				<verse number="9">तू उनकी कमर कमरबन्‍द से बांधना। उनको टोपी पहनाना। तब स्‍थायी संविधि के द्वारा उन्‍हें पुरोहिताई प्राप्‍त होगी। इस रीति से तू हारून और उसके पुत्रों का पुरोहित-पद के लिए अभिषेक करना।</verse>
				<verse number="10">‘तू बछड़े को मिलन-शिविर के सम्‍मुख लाना। हारून और उसके पुत्र बछड़े के सिर पर अपने हाथ रखेंगे।</verse>
				<verse number="11">तू प्रभु के सम्‍मुख, मिलन-शिविर के द्वार पर बछड़े को बलि करना।</verse>
				<verse number="12">तत्‍पश्‍चात् बछड़े का कुछ रक्‍त लेना और उसको अपनी अंगुलियों से वेदी के सींगों पर लगाना। शेष रक्‍त वेदी की आधार-पीठिका में उण्‍डेलना।</verse>
				<verse number="13">तू उस चर्बी को जिससे अंतड़ियाँ ढकी रहती हैं, तथा कलेजी की झिल्‍ली को, और चर्बी सहित दोनों गुरदों को लेकर वेदी पर उन्‍हें जलाना।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु बछड़े का मांस, उसकी खाल और गोबर को पड़ाव के बाहर आग में जलाना। यह पापबलि है।</verse>
				<verse number="15">‘तब तू एक मेढ़ा लेना। हारून और उसके पुत्र मेढ़े के सिर पर अपने हाथ रखेंगे।</verse>
				<verse number="16">तू मेढ़े को बलि करना। तत्‍पश्‍चात् उसका रक्‍त लेकर वेदी के चारों ओर उसे छिड़कना।</verse>
				<verse number="17">इसके पश्‍चात् तू मेढ़े के टुकड़े-टुकड़े करना। उसकी अंतड़ियाँ और पैर धोना, और उन्‍हें मेढ़े के टुकड़ों तथा उसके सिर के साथ रखना।</verse>
				<verse number="18">तत्‍पश्‍चात् सम्‍पूर्ण मेढ़े को वेदी पर जलाना। यह प्रभु के लिए अग्‍नि-बलि है। यह प्रभु के लिए सुखद सुगन्‍ध है, अग्‍नि में अर्पित बलि है।</verse>
				<verse number="19">‘तू दूसरा मेढ़ा लेना। हारून और उसके पुत्र मेढ़े के सिर पर अपने हाथ रखेंगे।</verse>
				<verse number="20">तू मेढ़े को बलि करना। तत्‍पश्‍चात् उसका कुछ रक्‍त लेना, और उसको हारून तथा उसके पुत्रों के दाहिने कान की लौ पर, उनके दाहिने हाथ तथा दाहिने पैर के अंगूठों पर लगाना। शेष रक्‍त को वेदी के चारों ओर छिड़कना।</verse>
				<verse number="21">तू वेदी के रक्‍त का कुछ अंश और अभ्‍यंजन का तेल लेकर हारून तथा उसकी पोशाक पर, उसके पुत्रों एवं उनकी पोशाक पर छिड़कना। तब हारून तथा उसकी पोशाक, उसके पुत्र एवं उनकी पोशाक शुद्ध हो जाएंगी।</verse>
				<verse number="22">‘तू मेढ़े की चर्बी भी लेना: चर्बीयुक्‍त पूंछ, अंतड़ियों को ढकने वाली चर्बी, कलेजी की झिल्‍ली, चर्बी सहित दोनों गुर्दे और दाहिनी जाँघ लेना। (क्‍योंकि यह पुरोहित की अभिषेक-बलि का मेढ़ा है।)</verse>
				<verse number="23">प्रभु के सम्‍मुख रखी बेखमीर रोटियों की टोकरी में से एक रोटी, तेल से सम्‍मिश्रित एक पूरी और एक चपाती लेना।</verse>
				<verse number="24">तू इन सब को हारून, और उसके पुत्रों की हथेलियों पर रखना। तत्‍पश्‍चात् लहर-बलि के अभिप्राय से उन्‍हें प्रभु के सम्‍मुख लहराना।</verse>
				<verse number="25">इसके पश्‍चात् उन्‍हें उनके हाथों से लेकर अग्‍नि-बलि के अतिरिक्‍त सुखद सुगन्‍ध के रूप में प्रभु के सम्‍मुख जलाना। यह प्रभु के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि है।</verse>
				<verse number="26">‘अब तू हारून की अभिषेक-बलि के मेढ़े का सीना लेकर लहर-बलि के अभिप्राय से उसको प्रभु के सम्‍मुख लहराना। यह तेरा भाग होगा।</verse>
				<verse number="27">तू इस मांस को पवित्र घोषित करना: लहर-बलि में चढ़ाया गया सीना और पुरोहितों के भाग की वह जाँघ, जो लहराई गई और जो अभिषेक-बलि के मेढ़े में से काटकर चढ़ाई गई; क्‍योंकि यह हारून और उसके पुत्रों के लिए है।</verse>
				<verse number="28">यह मांस इस्राएली समाज की ओर से हारून और उसके पुत्रों के लिए स्‍थायी देय-भाग होगा। यह पुरोहितों का वह भाग है, जो इस्राएली समाज द्वारा अपनी सहभागिता-बलि में से भेंट किया जाएगा। यह प्रभु को अर्पित उनकी भेंट है।</verse>
				<verse number="29">‘हारून की पवित्र पोशाक उसके पश्‍चात् उसके पुत्रों एवं पौत्रों के उपयोग में आएगी। उसी पोशाक में उनका अभ्‍यंजन होगा, उन्‍हें पुरोहित पद पर अभिषिक्‍त किया जाएगा।</verse>
				<verse number="30">जो पुत्र हारून के स्‍थान पर पुरोहित होगा, जब वह मिलन-शिविर में आकर पवित्र-स्‍थान में सेवाकार्य करेगा तब उस पोशाक को सात दिन तक पहनेगा।</verse>
				<verse number="31">‘तू पुरोहित की अभिषेक-बलि का मेढ़ा लेना और उसके शेष मांस को पवित्र स्‍थान में उबालना।</verse>
				<verse number="32">हारून और उसके पुत्र मेढ़े का मांस और टोकरी की रोटी मिलन-शिविर के द्वार पर खाएँगे।</verse>
				<verse number="33">जिन वस्‍तुओं से प्रायश्‍चित्त करके हारून और उसके पुत्रों को पवित्र एवं पुरोहित-पद पर अभिषिक्‍त किया गया था, उनको वे ही खाएंगे। जो व्यक्‍ति पुरोहित कुल का नहीं है, वह उनको न खाए; क्‍योंकि वे वस्‍तुएँ पवित्र हैं।</verse>
				<verse number="34">यदि पुरोहित की अभिषेक-बलि का कुछ मांस अथवा रोटी सबेरे तक बच जाए, तो तू बचे हुए भाग को अग्‍नि में जला देना। वह खाया न जाए; क्‍योंकि वह पवित्र है।</verse>
				<verse number="35">‘जो आज्ञाएँ मैंने तुझे दी हैं, उन्‍हीं के अनुसार तू हारून और उसके पुत्रों के साथ व्‍यवहार करना। तू सात दिन तक उनका पुरोहित-पद पर अभिषेक करते रहना।</verse>
				<verse number="36">तू प्रायश्‍चित्त के निमित्त प्रतिदिन पाप-बलि के रूप में एक बछड़ा चढ़ाना। जब तू वेदी के लिए प्रायश्‍चित करेगा तब तू उसके लिए पाप-बलि चढ़ाएगा। उसे पवित्र करने के लिए उसका अभ्‍यंजन करना।</verse>
				<verse number="37">तू वेदी के लिए सात दिन तक प्रायश्‍चित करके उसे पवित्र करना। इस प्रकार वेदी परम पवित्र हो जाएगी। जो भी वेदी को स्‍पर्श करेगा, वह पवित्र हो जाएगा।</verse>
				<verse number="38">‘तू वेदी पर यह चढ़ाएगा: प्रतिदिन एक-एक वर्ष के दो मेमने निरन्‍तर चढ़ाना।</verse>
				<verse number="39">तू पहला मेमना सबेरे, और दूसरा मेमना सन्‍ध्‍या समय चढ़ाना।</verse>
				<verse number="40">पहले मेमने के साथ दो लिटर पेरकर निकाले हुए तेल से सना हुआ एक किलो मैदा, और पेय-बलि के लिए दो लिटर अंगूर का रस चढ़ाना।</verse>
				<verse number="41">तू दूसरा मेमना सन्‍ध्‍या समय चढ़ाना। उसके साथ सबेरे के समान अन्न-बलि और पेय-बलि चढ़ाना, जिससे वह प्रभु के लिए सुखद सुगन्‍ध और अग्‍नि में अर्पित बलि हो सके।</verse>
				<verse number="42">यह अग्‍नि-बलि पीढ़ी से पीढ़ी तक मुझ प्रभु के सम्‍मुख मिलन-शिविर के द्वार पर निरन्‍तर चढ़ाई जाएगी, जहाँ मैं तुझसे भेंट करूँगा, जहाँ तुझसे वार्तालाप करूँगा।</verse>
				<verse number="43">वहाँ मैं इस्राएली समाज से भेंट करूँगा और वह स्‍थान मेरी महिमा से पवित्र होगा।</verse>
				<verse number="44">मैं मिलन-शिविर और वेदी को पवित्र करूँगा। अपने लिए पुरोहित का कार्य करने के निमित्त हारून और उसके पुत्रों को मैं पवित्र करूँगा।</verse>
				<verse number="45">मैं इस्राएली समाज के मध्‍य निवास करूँगा और उनका परमेश्‍वर होऊंगा।</verse>
				<verse number="46">वे जान लेंगे कि मैं प्रभु, उनका परमेश्‍वर हूँ, जिसने मिस्र देश से उन्‍हें बाहर निकाला है कि मैं उनके मध्‍य निवास करूँ। मैं प्रभु उनका परमेश्‍वर हूँ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">‘धूप जलाने के लिए एक वेदी बनाना। तू उसको बबूल की लकड़ी का बनाना।</verse>
				<verse number="2">उसकी लम्‍बाई पैंतालीस सेंटीमीटर होगी। वह वर्गाकार होगी। उसकी ऊंचाई नब्‍बे सेंटीमीटर होगी। उसके सींग उसी टुकड़े से बनाए जाएंगे।</verse>
				<verse number="3">तू उसके उपरले ढक्‍कन, उसके चारों ओर के बाजुओं, और उसके सींगों को शुद्ध सोने से मढ़ना। उसके चारों ओर सोने की भित्ति बनाना।</verse>
				<verse number="4">उसके लिए सोने के दो कड़े बनाना। उन्‍हें भित्ति के नीचे दोनों ओर बाजुओं में लगाना। वे डण्‍डों के जकड़-पट्टे बनेंगे जिससे वेदी उठाई जा सके।</verse>
				<verse number="5">तू डण्‍डों को बबूल की लकड़ी का बनाना, और उन्‍हें सोने से मढ़ना।</verse>
				<verse number="6">वेदी को साक्षी-मंजूषा के सामने लटके हुए अन्‍त:पट के आगे रखना, अर्थात् साक्षी-मंजूषा पर रखे हुए दया-आसन के आगे, जहाँ मैं तुझ से मिला करूँगा।</verse>
				<verse number="7">हारून वेदी पर सुगन्‍धित धूप जलाएगा। प्रतिदिन सबेरे, जब वह दीपकों को सजाकर रखेगा तब उसको जलाएगा।</verse>
				<verse number="8">सन्‍ध्‍या समय, जब वह दीपकों को जलाए तब भी धूप जलाएगा। यह धूप पीढ़ी दर पीढ़ी प्रभु के सम्‍मुख निरन्‍तर जलाई जाए।</verse>
				<verse number="9">तुम उस पर अपवित्र धूप न जलाना, न अग्‍नि-बलि और न अन्न-बलि चढ़ाना। तुम उस पर पेय-बलि न उण्‍डेलना।</verse>
				<verse number="10">हारून वर्ष में एक बार उसके सींगों पर प्रायश्‍चित्त करेगा। तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी, वर्ष में एक बार, प्रायश्‍चित्त की पाप-बलि के रक्‍त से उस पर प्रायश्‍चित्त किया जाए। यह वेदी प्रभु के लिए परम पवित्र है।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="12">‘जब तू इस्राएली समाज की जनगणना करे तब प्रत्‍येक व्यक्‍ति गणना के समय अपने प्राणों के उद्धार का शुल्‍क प्रभु को देगा, जिससे गणना के समय उस पर किसी महामारी का प्रकोप न हो।</verse>
				<verse number="13">जिस व्यक्‍ति की गणना की गई है, वह यह देगा: पवित्र स्‍थान की तौल के अनुसार चाँदी का आधा सिक्‍का (एक सिक्‍के में प्राय: बारह ग्राम है)। वह प्रभु को आधा सिक्‍का भेंट के रूप में देगा।</verse>
				<verse number="14">प्रत्‍येक व्यक्‍ति जिसकी आयु बीस वर्ष अथवा उससे अधिक होगी, प्रभु की भेंट चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="15">जब तुम अपने प्राणों के उद्धार का शुल्‍क, आधा सिक्‍का, प्रभु की भेंट में चढ़ाओगे तब धनी व्यक्‍ति इससे अधिक न दे और न दरिद्र कम।</verse>
				<verse number="16">तू उद्धार-शुल्‍क इस्राएली समाज से लेना और उसे मिलन-शिविर के सेवा-कार्यों में व्‍यय करना, जिससे वह प्रभु के सम्‍मुख इस्राएली समाज के लिए एक स्‍मृति-चिह्‍न बने और तुम्‍हारे प्राणों के उद्धार का शुल्‍क हो।’</verse>
				<verse number="17">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="18">‘तू हाथ-पैर धोने के लिए पीतल का एक कण्‍डाल बनाना। उसकी आधार-पीठिका भी पीतल की बनाना। उसे मिलन-शिविर तथा वेदी के मध्‍य रखना। उसमें जल भरना।</verse>
				<verse number="19">हारून और उसके पुत्र उससे अपने हाथ-पैर धोएँगे।</verse>
				<verse number="20">जब वे मिलन-शिविर में प्रवेश करेंगे, अथवा जब वे प्रभु के लिए अग्‍नि में हव्‍य जलाने के उद्देश्‍य से, सेवा के अभिप्राय से वेदी के निकट आएँगे तब जल से हाथ-पैर धोएँगे, अन्‍यथा वे मर जाएँगे।</verse>
				<verse number="21">वे अपने हाथ-पैर धोएँगे अन्‍यथा मर जाएँगे। यह हारून एवं उसके वंश तथा उनकी पीढ़ी से पीढ़ी तक के लिए स्‍थायी संविधि होगी।’</verse>
				<verse number="22">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="23">‘तू उत्तम मसाले लेना: साढ़े पांच किलो द्रव रूप में गन्‍धरस, उसका आधा अर्थात् पौने तीन किलो सुगन्‍धित दारचीनी, पौने तीन किलो सुगन्‍धित अगर,</verse>
				<verse number="24">पवित्र स्‍थान की तौल के अनुसार साढ़े पांच किलो तेजपात तथा साढ़े सात लिटर जैतून का तेल लेना।</verse>
				<verse number="25">जैसे गन्‍धी बनाता है, वैसे तू उन वस्‍तुओं से पवित्र अभ्‍यंजन-तेल बनाना। यह पवित्र अभ्‍यंजन-तेल होगा।</verse>
				<verse number="26">तू इससे मिलन-शिविर एवं साक्षी-मंजूषा,</verse>
				<verse number="27">उसके सब पात्रों सहित मेज, उसके सब सामान सहित दीपाधार और धूप-वेदी,</verse>
				<verse number="28">उसके सब सामान सहित अग्‍नि-बलि की वेदी और आधार-पीठिका सहित कण्‍डाल का अभ्‍यंजन करना।</verse>
				<verse number="29">तू उनको पवित्र करना कि वे परम पवित्र हों। उन्‍हें स्‍पर्श करने वाले भी पवित्र हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="30">तू हारून और उसके पुत्रों का अभ्‍यंजन करना, उन्‍हें पवित्र करना जिससे वे मेरे लिए पुरोहित का कार्य करें।</verse>
				<verse number="31">तू इस्राएली समाज से कहना, “यह तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी में मेरे लिए पवित्र अभ्‍यंजन का तेल होगा।</verse>
				<verse number="32">यह साधारण मनुष्‍य के शरीर पर नहीं उण्‍डेला जाएगा। तुम सम्‍मिश्रण द्वारा इसके सदृश दूसरा तेल मत बनाना। यह पवित्र है, और तुम्‍हारे लिए भी पवित्र होगा।</verse>
				<verse number="33">जो कोई इसके सदृश सम्‍मिश्रण तैयार करेगा, अथवा किसी अपुरोहित को उसमें से देगा तो वह अपने समाज में से नष्‍ट किया जाएगा।” ’</verse>
				<verse number="34">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू ये सुगन्‍धित मसाले ले: गंधरस, नखी, गंधाबिरोजा, गंध द्रव्‍य और स्‍वच्‍छ लोबान। (इन सब की मात्रा बराबर तौल की होगी।)</verse>
				<verse number="35">जैसे एक गंधी इत्र बनाता है वैसा इनसे नमक सम्‍मिश्रित धूप बनाना, जो शुद्ध और पवित्र हो।</verse>
				<verse number="36">उसमें से कुछ पीसकर बारीक करना। फिर उसमें से कुछ मिलन-शिविर में साक्षी-पत्र के सम्‍मुख रखना जहाँ मैं तुझसे मिला करूँगा। वह तुम्‍हारे लिए परम पवित्र होगी।</verse>
				<verse number="37">जो धूप तू बनाएगा वैसे ही सम्‍मिश्रण के द्वारा तुम अपने लिए मत बनाना। तू उसको अपने प्रभु के लिए पवित्र मानना।</verse>
				<verse number="38">जो कोई व्यक्‍ति सूंघने के लिए इसके सदृश धूप बनाएगा, वह अपने समाज में से नष्‍ट किया जाएगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">तब प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘देख, मैं यहूदा-कुल के बसलएल को, जो ऊरी का पुत्र और हूर का पौत्र है, विशेष रूप से मनोनीत करता हूँ।</verse>
				<verse number="3">मैंने उसे अपने आत्‍मा से बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान और शिल्‍प-कौशल से परिपूर्ण किया है</verse>
				<verse number="4">कि वह ऐसे कलात्‍मक नमूने निकाले जिन्‍हें वह सोने, चांदी और पीतल के पात्रों पर बना सके,</verse>
				<verse number="5">जड़ने के लिए मणि काट सके, लकड़ी पर खुदाई कर सके तथा शिल्‍प के अन्‍य कार्य भी कर सके।</verse>
				<verse number="6">देख, मैंने उसके साथ दान कुल के अहीसामख के पुत्र ओहोलीआब को नियुक्‍त किया है। मैंने अन्‍य बुद्धिमान व्यक्‍तियों के हृदय भी बुद्धि से भर दिए हैं कि वे उन सब वस्‍तुओं को बनाएँ जिनकी आज्ञा मैंने तुझे दी है:</verse>
				<verse number="7">मिलन-शिविर, साक्षी-मंजूषा, उस पर लगा दया-आसन, तम्‍बू की सब वस्‍तुएँ,</verse>
				<verse number="8">मेज और उसके पात्र, शुद्ध सोने से बना दीपाधार तथा उसके सब पात्र, धूप-वेदी,</verse>
				<verse number="9">अग्‍नि-बलि की वेदी तथा उसके सब पात्र, कण्‍डाल और उसकी आधार-पीठिका,</verse>
				<verse number="10">सज्‍जापूर्ण पोशाकें−पुरोहित हारून की पोशाक, उसके पुत्रों की पोशाकें जिन्‍हें वे पुरोहित के कार्य करते समय पहनेंगे−</verse>
				<verse number="11">अभ्‍यंजन तेल और पवित्र-स्‍थान के लिए सुगन्‍धित द्रव्‍य। जैसी आज्ञा मैंने तुझे दी है, उसी के अनुसार तू सब कार्य करना।’</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने मूसा से कहा,</verse>
				<verse number="13">‘तू इस्राएली समाज से यह बोलना: तुम मेरे विश्राम-दिवसों को अवश्‍य मनाना। यह मेरे और तुम्‍हारे मध्‍य पीढ़ी से पीढ़ी तक एक चिह्‍न है जिससे तुम्‍हें ज्ञात हो कि मैं प्रभु, तुम्‍हें पवित्र करता हूँ।</verse>
				<verse number="14">तुम विश्राम-दिवस मनाना, क्‍योंकि वह तुम्‍हारे लिए पवित्र दिवस है। उसे अपवित्र करने वाले व्यक्‍ति को निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। जो व्यक्‍ति उस दिन कोई कार्य करेगा, वह अपने समाज में से नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="15">छ: दिन तक काम किया जाएगा, पर सातवां दिन परम विश्राम-दिवस है, प्रभु के लिए पवित्र दिवस है। जो व्यक्‍ति विश्राम-दिवस पर कार्य करेगा, उसे मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="16">इसलिए इस्राएली समाज विश्राम-दिवस को मनाएगा। वे विश्राम-दिवस को शाश्‍वत विधान के रूप में पीढ़ी से पीढ़ी तक मानेंगे।</verse>
				<verse number="17">यह मेरे और इस्राएली समाज के मध्‍य इस बात का स्‍थायी चिह्‍न है कि प्रभु ने छ: दिन में आकाश और पृथ्‍वी बनाए, और सातवें दिन विश्राम करके शान्‍ति की सांस ली।’</verse>
				<verse number="18">जब प्रभु ने सीनय पर्वत पर मूसा से वार्तालाप समाप्‍त किया तब उन्‍हें साक्षी की दो पट्टियाँ, अपने हाथ से लिखी पत्‍थर की दो पट्टियाँ दीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="32">
				<verse number="1">जब लोगों ने देखा कि मूसा पहाड़ से उतरने में विलम्‍ब कर रहे हैं तब वे हारून के पास एकत्र हुए। उन्‍होंने कहा, ‘उठिए! हमारे लिए ऐसा देवता बनाइए, जो हमारे आगे-आगे चले; क्‍योंकि हम नहीं जानते हैं कि इस पुरुष मूसा को, जो हमें मिस्र देश से निकाल लाया है, क्‍या हुआ?’</verse>
				<verse number="2">हारून ने उनसे कहा, ‘जो सोने की बालियाँ तुम्‍हारी पत्‍नियों, पुत्रों और पुत्रियों के कानों में हैं, उन्‍हें उतारकर मेरे पास लाओ।’</verse>
				<verse number="3">लोगों ने अपने कानों से सोने की बालियाँ उतार लीं। वे उनको हारून के पास लाए।</verse>
				<verse number="4">उसने उनके हाथ से सोना लिया। तत्‍पश्‍चात् उसने उसे सांचे में ढाला, और उससे बछड़े की एक मूर्ति बनाई। लोगों ने कहा, ‘ओ इस्राएली समाज! यह है तेरा ईश्‍वर जो तुझे मिस्र देश से निकाल लाया है।’</verse>
				<verse number="5">हारून ने यह देखकर उसके सम्‍मुख एक वेदी निर्मित की। उसने पुकारकर कहा, ‘कल प्रभु के लिए एक पर्व मनाया जाएगा।’</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने दूसरे दिन सबेरे उठकर अग्‍नि-बलि तथा सहभागिता-बलि चढ़ाई। तत्‍पश्‍चात् लोग खाने-पीने के लिए बैठ गए। उन्‍होंने उठकर आमोद-प्रमोद भी किया।</verse>
				<verse number="7">प्रभु मूसा से बोला, ‘जा, नीचे उतर जा! तेरे लोग, जिन्‍हें तू मिस्र देश से निकाल लाया है, भ्रष्‍ट हो गए हैं।</verse>
				<verse number="8">जिस मार्ग पर चलने के लिए मैंने उनको आज्ञा दी थी, उससे वे इतने शीघ्र भटक गए। उन्‍होंने अपने लिए बछड़े की मूर्ति बनाई है। उन्‍होंने उसकी पूजा की, उसको बलि चढ़ाई और कहा, “ओ इस्राएली समाज! यह है तेरा ईश्‍वर, जो तुझे मिस्र देश से निकाल लाया है।” ’</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने मूसा से आगे कहा, ‘मैंने इन लोगों को देखा है। ये ऐंठी गरदन के लोग हैं।</verse>
				<verse number="10">अब तू मुझे अकेला छोड़ दे कि मेरी क्रोधाग्‍नि उनके विरुद्ध प्रज्‍वलित हो और मैं उनको भस्‍म करूँ। परन्‍तु मैं तुझको एक महान् राष्‍ट्र बनाऊंगा।’</verse>
				<verse number="11">मूसा ने अपने प्रभु परमेश्‍वर का क्रोध शान्‍त करते हुए उससे विनती की, ‘हे प्रभु, क्‍यों तेरी क्रोधाग्‍नि तेरे लोगों के विरुद्ध प्रज्‍वलित हुई है, जिसे तू अपने महान् सामर्थ्य और भुजबल के द्वारा मिस्र देश से निकाल लाया है?</verse>
				<verse number="12">मिस्र निवासी क्‍यों यह बात कहें, कि तू उन्‍हें बुरे उद्देश्‍य से, पहाड़ों पर उनका वध करने के लिए, धरती की सतह से उन्‍हें मिटा डालने के लिए मिस्र देश से निकाल लाया था? अतएव अपनी क्रोधाग्‍नि को शान्‍त कर, और अपने लोगों की हानि का विचार छोड़ दे।</verse>
				<verse number="13">अपने सेवक अब्राहम, इसहाक और इस्राएल को स्‍मरण कर, जिनसे तूने स्‍वयं अपनी शपथ खाई थी, और उनसे कहा था, “मैं तुम्‍हारे वंश को आकाश के तारों के सदृश असंख्‍य करूँगा। मैं यह समस्‍त देश, जिसकी प्रतिज्ञा मैंने की थी, तेरे वंश को प्रदान करूँगा। वे उस पर सदा अधिकार रखेंगे।” ’</verse>
				<verse number="14">अत: अपने लोगों की जो हानि प्रभु करने वाला था, उसका विचार उसने छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="15">मूसा लौटे। वे अपने हाथ में दोनों साक्षी-पट्टियाँ लिये हुए पहाड़ से उतर गए। पट्टियों पर दोनों ओर लिखा हुआ था। वे सामने की ओर तथा पीछे की ओर लिखी हुई थीं।</verse>
				<verse number="16">पट्टियाँ परमेश्‍वर की कृति थीं। जो लेख उन पट्टियों पर खुदा हुआ था, वह परमेश्‍वर का लेख था।</verse>
				<verse number="17">जब यहोशुअ ने लोगों के कोलाहल को सुना तब उसने मूसा से कहा, ‘पड़ाव में युद्ध का कोलाहल सुनाई दे रहा है।’</verse>
				<verse number="18">मूसा ने कहा, ‘यह कोलाहल न तो विजय-उल्‍लास का स्‍वर है, और न पराजय का रोदन-स्‍वर। मैं तो गाने की आवाज सुन रहा हूँ।’</verse>
				<verse number="19">मूसा पड़ाव के निकट आए। जब उन्‍होंने बछड़ा और नाच देखा तब उनका क्रोध भड़क उठा। उन्‍होंने अपने हाथ से पट्टियाँ फेंक दीं और पहाड़ की तलहटी में उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।</verse>
				<verse number="20">जो बछड़ा उन्‍होंने बनाया था, उसको लेकर आग में झोंक दिया। उसको पीसकर चूर्ण बनाया और उसको जल में छितरा दिया। तब उसको इस्राएली समाज को पिलाया।</verse>
				<verse number="21">मूसा ने हारून से पूछा, ‘इन लोगों ने तुम्‍हारे साथ क्‍या किया था, जो तुमने उनको ऐसे घोर पाप में फंसाया?’</verse>
				<verse number="22">हारून ने उत्तर दिया, ‘हे स्‍वामी, आपका क्रोध न भड़के। आप स्‍वयं इन लोगों को जानते हैं कि ये बुराई करने को तत्‍पर रहते हैं।</verse>
				<verse number="23">इन्‍होंने मुझसे कहा, “हमारे लिए ऐसा देवता बनाइए, जो हमारे आगे-आगे चले; क्‍योंकि हम नहीं जानते हैं कि इस पुरुष मूसा को, जो हमें मिस्र देश से निकाल लाया है, क्‍या हुआ?”</verse>
				<verse number="24">तब मैंने इनसे कहा, “जिनके पास सोना है; वे उसे उतारकर दें।” अत: उन्‍होंने मुझे दिया। मैंने उसे अग्‍नि में डाला। तब यह बछड़ा बाहर निकला।’</verse>
				<verse number="25">जब मूसा ने देखा कि लोग अनियन्‍त्रित हो गए हैं (क्‍योंकि हारून ने उनको अपने शत्रुओं के मध्‍य उपहास का पात्र बनने के लिए मुक्‍त छोड़ दिया था)</verse>
				<verse number="26">तब वह पड़ाव के द्वार पर खड़े हुए। उन्‍होंने कहा, ‘कौन प्रभु के पक्ष में है? वह मेरे पास आए।’ लेवी-कुल के सब व्यक्‍ति उनके पास एकत्र हो गए।</verse>
				<verse number="27">मूसा ने उनसे कहा, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: तुममें से प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपनी कमर में तलवार बांध ले। तब पड़ाव में घूम-घूमकर एक द्वार से दूसरे द्वार पर जाकर मनुष्‍य का वध करे−चाहे वह उसका भाई हो, मित्र हो अथवा पड़ोसी।’</verse>
				<verse number="28">लेवियों ने मूसा के कथनानुसार किया। उस दिन इस्राएली समाज में प्राय: तीन हजार मनुष्‍य मारे गए।</verse>
				<verse number="29">मूसा ने कहा, ‘आज तुम में से प्रत्‍येक व्यक्‍ति ने अपने पुत्र, अपने भाई का उत्‍सर्ग कर प्रभु की सेवा के लिए पुरोहित पद पर स्‍वयं को अभिषिक्‍त किया है। अतएव वह आज तुमको आशिष देगा।’</verse>
				<verse number="30">दूसरे दिन मूसा ने लोगों से कहा, ‘तुमने घोर पाप किया है। अब मैं प्रभु के पास ऊपर जाऊंगा। सम्‍भव है कि मैं तुम्‍हारे पाप का प्रायश्‍चित्त कर सकूँ।’</verse>
				<verse number="31">अत: मूसा प्रभु के पास लौटे। मूसा ने कहा, ‘आह! इन लोगों ने घोर पाप किया है। इन्‍होंने अपने लिए सोने का देवता बनाया है।</verse>
				<verse number="32">अब तू उनके पाप क्षमा कर। यदि तू नहीं करेगा तो, मैं विनती करता हूँ, तू अपनी उस पुस्‍तक में से मेरा नाम काट दे, जिसे तूने लिखा है।’</verse>
				<verse number="33">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘जिन लोगों ने मेरे विरुद्ध पाप किया है, उनका नाम मैं अपनी पुस्‍तक में से काट दूँगा।</verse>
				<verse number="34">अब जा: तू लोगों का उस स्‍थान की ओर नेतृत्‍व कर जिसके विषय में मैंने कहा था। देख, मेरा दूत तेरे आगे-आगे जाएगा। फिर भी जिस दिन मैं उनको दण्‍ड देने के लिए उनकी सुध लूँगा, उसी दिन उनको इस पाप का भी दण्‍ड दूँगा।’</verse>
				<verse number="35">प्रभु ने लोगों पर महामारी भेजी; क्‍योंकि उन्‍होंने हारून के द्वारा बनाए हुए बछड़े की सेवा की थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="33">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला, ‘प्रस्‍थान कर! तू तथा वे लोग जिन्‍हें तू मिस्र देश से निकाल लाया है, यहाँ से उस देश को जाएँ जिसके विषय में मैंने अब्राहम, इसहाक और याकूब से यह शपथ खाई थी, “मैं उसे तेरे वंश को दूँगा।”</verse>
				<verse number="2">मैं तेरे आगे-आगे एक दूत को भेजूँगा। मैं उस देश की कनानी, अमोरी, हित्ती, परिज्‍जी, हिव्‍वी और यबूसी जातियों को निकाल दूँगा।</verse>
				<verse number="3">इसलिए, जाओ, दूध और शहद की नदियों के देश में जाओ। परन्‍तु मैं स्‍वयं तुम्‍हारे मध्‍य में आगे-आगे नहीं जाऊंगा। ऐसा न हो कि मैं तुम्‍हें मार्ग में भस्‍म कर दूँ; क्‍योंकि ये ऐंठी गरदन के लोग हैं।’</verse>
				<verse number="4">जब लोगों ने यह बुरा समाचार सुना तब वे विलाप करने लगे। किसी भी मनुष्‍य ने आभूषण धारण नहीं किए।</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि प्रभु ने मूसा से कहा था, ‘तू इस्राएली समाज से यह कहना, “तुम ऐंठी गरदन के लोग हो। यदि मैं एक क्षण भी तुम्‍हारे मध्‍य में आगे-आगे चलूँ तो तुम्‍हें भस्‍म कर दूँगा। अत: अब अपने ऊपर से आभूषण उतार लो, जिससे मैं जान सकूँ कि मुझे तुम्‍हारे साथ क्‍या करना चाहिए।” ’</verse>
				<verse number="6">इसलिए इस्राएली लोगों ने होरेब पर्वत से लेकर आगे तक आभूषण नहीं पहने।</verse>
				<verse number="7">मूसा पड़ाव के बाहर, उससे पर्याप्‍त दूरी पर, तम्‍बू गाड़ा करते थे। वह उसे मिलन-शिविर कहते थे। प्रभु के खोजी मिलन-शिविर को, जो पड़ाव के बाहर था, जाते थे।</verse>
				<verse number="8">जब-जब मूसा बाहर शिविर के पास जाते, सब लोग खड़े हो जाते। जब तक वह शिविर के भीतर नहीं चले जाते तब तक प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने तम्‍बू के द्वार पर खड़ा रहता और उनकी ओर देखता रहता था।</verse>
				<verse number="9">जब मूसा शिविर में प्रविष्‍ट हो जाते तब मेघ-स्‍तम्‍भ उतर आता और शिविर के द्वार पर खड़ा हो जाता था। इस प्रकार प्रभु मूसा से वार्तालाप करता था।</verse>
				<verse number="10">जब लोग शिविर के द्वार पर मेघ-स्‍तम्‍भ को खड़ा हुआ देखते तब वे सब उठकर अपने-अपने तम्‍बू-द्वार से वन्‍दना करते थे।</verse>
				<verse number="11">जैसे कोई मनुष्‍य अपने मित्र से आमने-सामने बात करता है, वैसे ही प्रभु मूसा से वार्तालाप करता था। जब मूसा पड़ाव को लौट आते तब उनका निजी सेवक, नून का पुत्र नवयुवक यहोशुअ, शिविर में से नहीं निकलता था।</verse>
				<verse number="12">मूसा ने प्रभु से कहा, ‘देख, तू मुझ से कहता है, “इन लोगों को ले जा,” परन्‍तु तूने मुझे नहीं बताया कि किसको तू मेरे साथ भेजेगा। तूने मुझसे कहा, “मैं तुझे नाम से जानता हूँ। तूने मेरी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की है।”</verse>
				<verse number="13">अब, इसलिए मैं तुझसे विनती करता हूँ: यदि मैंने तेरी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की है तो मुझे अपना मार्ग सिखा जिससे मैं तुझे जान सकूँ और तेरी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त करूँ। देख, यह राष्‍ट्र तेरे ही लोग हैं।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने कहा, ‘मेरी उपस्‍थिति तेरे साथ जाएगी। मैं तुझे विश्राम दूँगा।’</verse>
				<verse number="15">मूसा ने उससे कहा, ‘यदि तेरी उपस्‍थिति मेरे साथ नहीं जाएगी, तो हमें यहाँ से आगे नहीं ले जा।</verse>
				<verse number="16">यह कैसे ज्ञात होगा कि मैंने और तेरे लोगों ने तेरी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की है? यदि तू हमारे साथ नहीं जाएगा तो मैं और तेरे लोग पृथ्‍वी के सब दूसरे लोगों से विशिष्‍ट कैसे माने जाएँगे?’</verse>
				<verse number="17">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘जो तूने कहा, वह कार्य भी मैं करूँगा, क्‍योंकि तूने मेरी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की है। मैं तुझे नाम से जानता हूँ।’</verse>
				<verse number="18">मूसा ने कहा, ‘कृपया, मुझे अपनी महिमा के दर्शन करा।’</verse>
				<verse number="19">उसने कहा, ‘मैं अपनी समस्‍त अच्‍छाई तेरे सम्‍मुख प्रदर्शित करूँगा। तेरे सामने अपना नाम “प्रभु” घोषित करूँगा। जिस पर मैं अनुग्रह करना चाहूँगा, उस पर अनुग्रह करूँगा। जिस पर मैं दया करना चाहूँगा, उस पर दया करूँगा।’</verse>
				<verse number="20">उसने यह भी कहा, ‘तू मेरे मुख का दर्शन नहीं कर सकता; क्‍योंकि मनुष्‍य मुझे देखकर जीवित नहीं रह सकता।’</verse>
				<verse number="21">प्रभु ने कहा, ‘देख, मेरे समीप एक स्‍थान है, जहाँ तू चट्टान पर खड़ा होगा।</verse>
				<verse number="22">जब तक मेरी महिमा तेरे सामने से न चली जाएगी तब तक मैं तुझे चट्टान की दरार में रखूँगा। जब तक मैं तेरे सम्‍मुख से निकल न जाऊं, आड़ के निमित्त अपनी हथेली तुझ पर रखूँगा।</verse>
				<verse number="23">तत्‍पश्‍चात् मैं अपनी हथेली हटा लूँगा। तब तू मेरी पीठ को देखेगा; परन्‍तु मेरा मुख नहीं दिखाई देगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="34">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू प्रथम पट्टियों के समान पत्‍थर की दो पट्टियाँ खोद। मैं उन पर वे ही शब्‍द लिखूँगा जो प्रथम पट्टियों पर लिखे थे, जिनके तूने टुकड़े-टुकड़े किए थे।</verse>
				<verse number="2">तू सबेरे तैयार रहना। तू सबेरे ही सीनय पर्वत पर चढ़ना, और शिखर पर मेरे सम्‍मुख प्रस्‍तुत होना।</verse>
				<verse number="3">कोई भी व्यक्‍ति तेरे साथ ऊपर न चढ़े। समस्‍त पहाड़ पर मनुष्‍य दिखाई भी न दे। भेड़-बकरी, गाय-बैल उस पहाड़ के सम्‍मुख न चराए जाएँ।’</verse>
				<verse number="4">मूसा ने प्रथम पट्टियों के समान पत्‍थर की दो पट्टियाँ खोदीं। वह सबेरे उठे। जैसी प्रभु ने उनको आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार वह अपने हाथ में पत्‍थर की दो पट्टियाँ लेकर सीनय पर्वत पर चढ़ गए।</verse>
				<verse number="5">प्रभु मेघ में उतरा। वह वहाँ मूसा के साथ खड़ा हुआ और उसने अपना “प्रभु” नाम घोषित किया।</verse>
				<verse number="6">प्रभु उनके सामने से निकला और उसने घोषित किया, ‘प्रभु! प्रभु! वह दयालु, और अनुग्रह करने वाला, विलम्‍ब-क्रोधी, अत्‍यन्‍त करुणामय, सत्‍य परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="7">वह हजारों पीढ़ियों पर करुणा करने वाला; अधर्म, अपराध और पाप को क्षमा करनेवाला है। किन्‍तु वह दोषी को किसी भी प्रकार निर्दोष सिद्ध न करेगा। वह पूर्वजों के अधर्म का दण्‍ड तीसरी और चौथी पीढ़ी तक उनकी संतान तथा आनेवाली संतान को देता रहता है।’</verse>
				<verse number="8">मूसा ने भूमि की ओर अपना सिर अविलम्‍ब झुकाया, और प्रभु की वन्‍दना की।</verse>
				<verse number="9">मूसा ने कहा, ‘हे स्‍वामी, यदि मैंने तेरी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की है, तो मैं विनती करता हूँ, स्‍वामी, यद्यपि वे ऐंठी-गरदन के लोग हैं, तो भी तू हमारे मध्‍य में होकर चल। हमारे अधर्म को, हमारे पाप को क्षमा कर और हमें अपनी निज सम्‍पत्ति बना।’</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने कहा, ‘देख, मैं विधान स्‍थापित करता हूँ। मैं तेरे सब लोगों के सामने ऐसे आश्‍चर्यपूर्ण कर्म करूँगा, जो समस्‍त पृथ्‍वी पर, सारे राष्‍ट्रों में कभी नहीं किए गए। जिन लोगों के मध्‍य में तू है, वे सब प्रभु के कार्य को देखेंगे। वह आतंकमय कार्य है, जिसे मैं तेरे लिए करूँगा।</verse>
				<verse number="11">‘जो आज्ञा मैं आज तुझे देता हूँ, उसका पालन करना। देख, मैं तेरे सम्‍मुख से अमोरी, कनानी, हित्ती, परिज्‍जी, हिव्‍वी और यबूसी जातियों को निकाल दूँगा।</verse>
				<verse number="12">तू ध्‍यान दे; ऐसा न हो कि जिस देश की ओर तू जा रहा है, उसके निवासियों से सन्‍धि करे, और वह तेरे मध्‍य में फन्‍दा बन जाए।</verse>
				<verse number="13">अत: तू उनकी वेदियों को तोड़ डालना। उनके स्‍तम्‍भों को गिरा देना। उनकी अशेरा देवी के खम्‍भों को ध्‍वस्‍त करना।</verse>
				<verse number="14">(तू किसी अन्‍य देवता की वन्‍दना न करना। प्रभु जिसका नाम ईष्‍र्यालु है, एक ईष्‍र्यालु परमेश्‍वर है।)</verse>
				<verse number="15">ऐसा न हो कि तू उस देश के निवासियों से सन्‍धि करे। ऐसा न हो कि जब वे अपने देवताओं का अनुगमन करें और यों वेश्‍या के सदृश व्‍यवहार करें, अपने देवताओं को बलि चढ़ाएँ और कोई तुझे निमन्‍त्रित करे तब तू उसकी बलि का मांस खाए।</verse>
				<verse number="16">तू अपने पुत्रों का विवाह करने के लिए उनकी पुत्रियाँ मत ग्रहण करना। ऐसा न हो कि उनकी पुत्रियाँ अपने देवताओं का अनुगमन करें और यों वेश्‍या के सदृश व्‍यवहार करें और ऐसा ही व्‍यवहार तुम्‍हारे पुत्रों से करवाएँ कि वे उनके देवताओं का अनुगमन करें।</verse>
				<verse number="17">‘तू अपने लिए देवताओं की मूर्तियाँ ढालकर मत बनाना।</verse>
				<verse number="18">‘तू बेखमीर रोटी का पर्व मनाना। जैसी आज्ञा मैंने तुझे दी है, उसके अनुसार तू निर्धारित समय पर आबीब महीने में सात दिन तक बेखमीर रोटी खाना; क्‍योंकि तू उस आबीब महीने में मिस्र देश से बाहर निकला था।</verse>
				<verse number="19">‘प्रत्‍येक पहिलौठी सन्‍तान मेरी है। तुम्‍हारे पशुओं के नर बच्‍चे, गाय और भेड़ के पहिलौठे बच्‍चे मेरे हैं।</verse>
				<verse number="20">‘तू गधे के पहिलौठे बच्‍चे को मेमना देकर छुड़ा लेना। यदि तू उसे न छुड़ाए तो उसकी गरदन तोड़ देना। तू अपने पुत्रों की पहिलौठी सन्‍तान को अवश्‍य छुड़ाना। कोई व्यक्‍ति खाली हाथ मुझे अपना मुँह न दिखाए।</verse>
				<verse number="21">‘तू छ: दिन तक परिश्रम करना। किन्‍तु सातवें दिन विश्राम करना। तू हल जोतते और फसल काटते समय भी विश्राम-दिवस मनाना।</verse>
				<verse number="22">‘तू गेहूँ की नई फसल के समय सप्‍ताहों का पर्व और वर्ष के अन्‍त में संग्रह-पर्व मनाना।</verse>
				<verse number="23">‘तेरे परिवार के सब पुरुष वर्ष में तीन बार प्रभु परमेश्‍वर, इस्राएल के परमेश्‍वर के सम्‍मुख उपस्‍थित होंगे।</verse>
				<verse number="24">मैं तेरे सम्‍मुख से राष्‍ट्रों को निकालकर तेरे सीमान्‍तों को विस्‍तृत करूँगा। जब तू वर्ष में तीन बार अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उपस्‍थित होने के लिए जाएगा तब कोई भी व्यक्‍ति तेरी भूमि का लालच नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="25">‘तू मेरी पशु-बलि का रक्‍त खमीरी रोटी के साथ मत चढ़ाना। तू पास्‍का पर्व की पशु-बलि सबेरे तक न छोड़ना।</verse>
				<verse number="26">तू अपनी भूमि के प्रथम फलों में से सर्वोत्तम फल अपने प्रभु परमेश्‍वर के गृह में लाना। तू बकरी के बच्‍चे को उसकी माँ के दूध में मत पकाना।’</verse>
				<verse number="27">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू ये शब्‍द लिख ले। मैंने इन शब्‍दों के अनुसार तेरे एवं इस्राएल के साथ विधान स्‍थापित किया है।’</verse>
				<verse number="28">मूसा वहाँ प्रभु के साथ चालीस दिन और चालीस रात रहे। न तो उन्‍होंने रोटी खाई और न पानी पिया। उन्‍होंने विधान की बातें, अर्थात् दस आज्ञाएँ पट्टियों पर लिख लीं।</verse>
				<verse number="29">जब मूसा सीनय पर्वत से उतरे, उनके हाथ में साक्षी की दो पट्टियाँ थीं। जब मूसा सीनय पर्वत से उतरे, उन्‍हें ज्ञात नहीं था कि परमेश्‍वर के साथ वार्तालाप करने के कारण उनका मुख प्रकाशवान हो गया है।</verse>
				<verse number="30">हारून और समस्‍त इस्राएली समाज ने मूसा को देखा कि उनके मुख से प्रकाश निकल रहा है। अतएव वे उनके निकट जाने से डरे।</verse>
				<verse number="31">किन्‍तु मूसा ने उनको बुलाया। तब हारून एवं इस्राएली मंडली के सब अगुए उनके पास लौटे। मूसा ने उनसे बातचीत की।</verse>
				<verse number="32">तत्‍पश्‍चात् सम्‍पूर्ण समाज निकट गया। जो बातें प्रभु ने मूसा से सीनय पर्वत पर कही थीं, उन्‍होंने वे सब आज्ञाएँ उनको सुनाईं।</verse>
				<verse number="33">जब मूसा ने उनके साथ बात करना समाप्‍त किया तब अपने मुख पर परदा डाल लिया।</verse>
				<verse number="34">जब जब मूसा प्रभु से वार्तालाप करने को मिलन-शिविर के भीतर जाते थे, वह अपने मुख पर से परदा हटा लेते, और बाहर निकलने तक उसे हटाए रखते थे। जो आज्ञा उन्‍हें दी जाती, वह उसको बाहर आकर इस्राएली समाज को बता देते थे।</verse>
				<verse number="35">इस्राएली समाज मूसा का मुख देखता कि वह प्रकाशवान है। जब तक मूसा भीतर प्रभु के साथ वार्तालाप करने नहीं जाते थे, तब तक अपने मुख पर परदा डाले रहते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="35">
				<verse number="1">मूसा ने समस्‍त इस्राएली मंडली को एकत्र किया और उनसे कहा, ‘प्रभु ने इन कार्यों को करने की आज्ञा तुम्‍हें दी है:</verse>
				<verse number="2">छ: दिन तक काम किया जाएगा। किन्‍तु तुम सातवें दिन प्रभु के हेतु परम विश्राम दिवस मनाना। जो व्यक्‍ति उस दिन काम करेगा, उसे मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="3">तुम विश्राम दिवस पर अपने-अपने निवास-स्‍थान में चूल्‍हा भी नहीं जलाना।’</verse>
				<verse number="4">मूसा ने समस्‍त इस्राएली मंडली से कहा, ‘प्रभु ने इस कार्य को करने की आज्ञा दी है:</verse>
				<verse number="5">तुम अपने पास से प्रभु के लिए भेंट लो। जो स्‍वेच्‍छा से देना चाहे, वह प्रभु के लिए भेंट लाए: सोना, चांदी तथा पीतल,</verse>
				<verse number="6">नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र; पतले सूत से बुना हुआ कपड़ा; बकरी के बाल,</verse>
				<verse number="7">मेढ़े की पकी हुई खाल और सूंस का चमड़ा, बबूल की लकड़ी,</verse>
				<verse number="8">दीप-प्रज्‍वलन के लिए तेल, अभ्‍यंजन-तेल एवं सुगन्‍धित धूप के लिए मसाले,</verse>
				<verse number="9">उरावरण एवं उरपट में लगाने के लिए, तथा अन्‍य वस्‍तुओं में जड़ने के लिए सुलेमानी पत्‍थर और मणि।</verse>
				<verse number="10">‘जो बुद्धिमान व्यक्‍ति तुम्‍हारे मध्‍य में हैं, वे आएँ और प्रभु की आज्ञानुसार ये वस्‍तुएँ बनाएँ: निवास-स्‍थान,</verse>
				<verse number="11">उसके तम्‍बू, आच्‍छादन, अंकड़े, तख्‍ते, छड़ें, खम्‍भे, और आधार-पीठिकाएँ,</verse>
				<verse number="12">मंजूषा और उसके डण्‍डे, दया-आसन और अन्‍त:पट,</verse>
				<verse number="13">पवित्र मेज, उसके डण्‍डे एवं अन्‍य पात्र; भेंट की रोटी;</verse>
				<verse number="14">प्रकाश के लिए दीपाधार, उसके अन्‍य पात्र एवं दीपक, दीप-प्रज्‍वलन के लिए तेल;</verse>
				<verse number="15">धूपवेदी उसके डण्‍डे, अभ्‍यंजन-तेल, सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य, निवास-स्‍थान के प्रवेश-द्वार के लिए परदा;</verse>
				<verse number="16">अग्‍नि-बलि की वेदी, पीतल की झंझरी, डण्‍डे और उसके सब पात्र, कण्‍डाल और उसकी आधार-पीठिका;</verse>
				<verse number="17">आंगन के परदे, खम्‍भे, आधार-पीठिकाएँ, आंगन के प्रवेश द्वार के लिए परदा;</verse>
				<verse number="18">निवास-स्‍थान की खूंटियाँ, आंगन के लिए खूंटियाँ और उनकी रस्‍सियाँ;</verse>
				<verse number="19">पवित्र-स्‍थान में सेवा कार्य करते समय पहनने की सज्‍जापूर्ण पोशाकें; पुरोहित हारून की पवित्र पोशाक, और पुरोहित के रूप में सेवा कार्य के लिए हारून के पुत्रों की पोशाकें।’</verse>
				<verse number="20">समस्‍त इस्राएली मंडली मूसा के सम्‍मुख से लौट गई।</verse>
				<verse number="21">प्रत्‍येक मनुष्‍य, जिसका हृदय उल्‍लसित हुआ, जिसकी आत्‍मा ने स्‍वेच्‍छा से देने को प्रेरित किया, वह मिलन-शिविर के उपयोग के लिए, उसकी समस्‍त सेवाओं और पवित्र पोशाकों के लिए प्रभु की भेंट ले आया।</verse>
				<verse number="22">स्‍त्री और पुरुष आए। जिनके हृदय इच्‍छुक थे, वे जुगनू, बालियाँ, अंगूठियाँ और कंगन आदि सब प्रकार के सोने के आभूषण लाए। जो जो व्यक्‍ति प्रभु को भेंट चढ़ाना चाहता था, उसने सोना चढ़ाया।</verse>
				<verse number="23">जिन मनुष्‍यों के पास नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र, पतले सूत से बुना हुआ कपड़ा, बकरी के बाल, मेढ़े की पकी हुई खाल, सूस का चमड़ा था, वे उन्‍हें ले आए।</verse>
				<verse number="24">जो व्यक्‍ति चांदी और पीतल की भेंट चढ़ा सकते थे, वे उनको प्रभु के लिए भेंट के रूप में लाए। जिस किसी के पास उपयोग में आनेवाली बबूल की लकड़ी थी, वह उसको लाया।</verse>
				<verse number="25">जिन स्‍त्रियों के हृदय में बुद्धि का प्रकाश था, उन्‍होंने अपने हाथों से सूत काता। वे नीले, बैंजनी और लोहित रंग का पतला सूत कातकर ले आईं।</verse>
				<verse number="26">उन स्‍त्रियों ने सूंस के बाल भी काते जिनके हृदय बुद्धि से प्रेरित हुए।</verse>
				<verse number="27">अगुए उरावरण और उरपट के लिए सुलेमानी मणि और जड़ने के लिए मणि,</verse>
				<verse number="28">दीप-प्रज्‍वलन, अभ्‍यंजन-तेल और सुगन्‍धित धूप के लिए मसाले और तेल लाए।</verse>
				<verse number="29">अत: जिन कार्यों को सम्‍पन्न करने का आदेश प्रभु ने मूसा के द्वारा दिया था, उनके लिए स्‍त्रियाँ और पुरुष, जिनके हृदय ने स्‍वेच्‍छा से देने को प्रेरित किया, भेंट ले आए। इस प्रकार इस्राएली समाज ने प्रभु को स्‍वेच्‍छा-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="30">मूसा ने इस्राएली समाज से कहा, ‘देखो, प्रभु ने यहूदा-कुल के बसलएल को, जो ऊरी का पुत्र और हूर का पौत्र है, विशेष रूप से मनोनीत किया है।</verse>
				<verse number="31">प्रभु ने उसे अपने आत्‍मा से, बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान और शिल्‍प-कौशल से परिपूर्ण किया है</verse>
				<verse number="32">कि वह ऐसे कलात्‍मक नमूने निकाले, जिन्‍हें सोने, चांदी और पीतल के पात्रों पर बना सके,</verse>
				<verse number="33">जड़ने के लिए मणि काट सके, लकड़ी पर खुदाई कर सके, तथा अन्‍य शिल्‍प के कार्य भी कर सके।</verse>
				<verse number="34">प्रभु ने उसे तथा दान-कुल के अहीसामख के पुत्र ओहोलीआब को प्रेरित किया है कि वे दूसरों को प्रशििक्षत करें।</verse>
				<verse number="35">प्रभु ने उनके हृदय में बुद्धि का प्रकाश भरा है कि वे उन सब कार्यों को करें, जिन्‍हें कुशल कारीगर, अभिकल्‍पी और नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्रों पर, पतले सूत से बुने हुए कपड़ों पर बेल-बूटा काढ़ने वाले करते हैं, अथवा जिनको कोई भी बुनकर, कामगार या कुशल अभिकल्‍पी करता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="36">
				<verse number="1">‘बसलएल, ओहोलीआब और वे सब बुद्धिमान व्यक्‍ति, जिनमें प्रभु ने बुद्धि और समझ भरी है कि वे पवित्र-स्‍थान के निर्माण-कार्य को करने के लिए उसे समझ लें, प्रभु की सब आज्ञाओं के अनुसार काम करेंगे।’</verse>
				<verse number="2">मूसा ने बसलएल और ओहोलीआब तथा उन बुद्धिमान व्यक्‍तियों को बुलाया, जिनके हृदय में प्रभु ने बुद्धि और समझ भरी थी तथा उन लोगों को जिनके हृदय प्रेरित हुए थे कि वे निकट आकर काम करें।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने मूसा के हाथ से समस्‍त स्‍वेच्‍छाबलि ग्रहण की, जिसे इस्राएली समाज पवित्र-स्‍थान के निर्माण-कार्य के लिए लाया था। किन्‍तु लोग प्रतिदिन सबेरे मूसा के पास स्‍वेच्‍छा-बलि लाते रहे।</verse>
				<verse number="4">अत: पवित्र-स्‍थान में काम करने वाले सब बुद्धिमान कामगार अपना-अपना काम छोड़कर आये।</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने मूसा से कहा, ‘जिस कार्य को करने की आज्ञा प्रभु ने दी है, उसके लिए जितनी वस्‍तुएँ चाहिए, उससे अधिक वस्‍तुएँ लोग ला रहे हैं।’</verse>
				<verse number="6">अतएव मूसा ने अपना यह आदेश समस्‍त पड़ाव में घोषित किया, ‘कोई पुरुष अथवा स्‍त्री पवित्र-स्‍थान के लिए अब और भेंट न लाए।’ इस प्रकार लोग भेंट लाने से रोके गए;</verse>
				<verse number="7">क्‍योंकि जितनी सामग्री कामगारों के पास एकत्र हो चुकी थी, वह निर्माण के सब कार्यों के लिए पर्याप्‍त थी। वस्‍तुत: पर्याप्‍त से अधिक थी।</verse>
				<verse number="8">कामगारों में सब बुद्धिमान कारीगरों ने दस परदों का एक निवास-स्‍थान बनाया। ये परदे पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र के थे। उन पर कुशलता से करूबों के चित्रों की कढ़ाई की गई थी।</verse>
				<verse number="9">प्रत्‍येक परदे की लम्‍बाई बारह मीटर साठ सेंटीमीटर और चौड़ाई एक मीटर अस्‍सी सेंटीमीटर थी। सब परदे एक ही नाप के थे।</verse>
				<verse number="10">बसलएल ने पांच परदों को एक-दूसरे से जोड़ा। इसी प्रकार शेष पांच परदों को भी एक-दूसरे से जोड़ा।</verse>
				<verse number="11">उसने पहले जुड़े हुए परदे के छोर में नीले रंग के फन्‍दे डाले। इसी प्रकार दूसरे जुड़े हुए परदे के छोर में भी नीले रंग के फन्‍दे डाले।</verse>
				<verse number="12">उसने पहले जुड़े परदे में पचास फन्‍दे डाले, और दूसरे जुड़े हुए परदे के छोर में भी पचास फन्‍दे डाले। फन्‍दे आमने-सामने थे।</verse>
				<verse number="13">उसने सोने के पचास अंकड़े बनाए और जुड़े हुए परदों को इन अंकड़ों के द्वारा जोड़ दिया। इस प्रकार पूरा निवास-स्‍थान एक बन गया।</verse>
				<verse number="14">उसने निवास-स्‍थान के ऊपर, तम्‍बू के लिए बकरी के बाल के परदे बनाए। उसने कुल ग्‍यारह परदे बनाए।</verse>
				<verse number="15">प्रत्‍येक परदे की लम्‍बाई साढ़े तेरह मीटर और चौड़ाई एक मीटर अस्‍सी सेंटीमीटर थी। ये ग्‍यारह परदे एक ही नाप के थे।</verse>
				<verse number="16">उसने पांच परदों को एक-दूसरे से जोड़ा। इसी प्रकार शेष छ: परदों को परस्‍पर जोड़ा।</verse>
				<verse number="17">उसने पहले जुड़े परदे के छोर में पचास फन्‍दे डाले। ऐसे ही दूसरे जुड़े हुए परदे के छोर में पचास फन्‍दे डाले।</verse>
				<verse number="18">उसने परदों को जोड़ने के लिए पीतल के पचास अंकड़े बनाए, जिससे पूरा तम्‍बू एक हो जाए।</verse>
				<verse number="19">उसने तम्‍बू के लिए मेढ़े और सूंस के पके हुए चमड़े का आवरण बनाया।</verse>
				<verse number="20">तत्‍पश्‍चात् उसने निवास-स्‍थान के लिए बबूल की लकड़ी के सीधे-खड़े तख्‍ते बनाए।</verse>
				<verse number="21">प्रत्‍येक तख्‍ते की लम्‍बाई साढ़े चार मीटर, और चौड़ाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर थी।</verse>
				<verse number="22">उन्‍हें परस्‍पर जोड़ने के लिए प्रत्‍येक तख्‍ते में दो चूलें थीं। उसने निवास-स्‍थान के सब तख्‍तों में चूलें लगाईं।</verse>
				<verse number="23">उसने निवास-स्‍थान के लिए इस प्रकार तख्‍ते बनाए: निवास-स्‍थान के दक्षिणी भाग के लिए बीस तख्‍ते।</verse>
				<verse number="24">उसने इन बीस तख्‍तों के नीचे चांदी की चालीस आधार-पीठिकाएँ बनाईं। एक तख्‍ते के नीचे उसके चूलों के लिए दो आधार-पीठिकाएँ, और दूसरे तख्‍तों के नीचे भी उनकी दोनों चूलों के लिए दो-दो आधार-पीठिकाएँ।</verse>
				<verse number="25">निवास-स्‍थान की दूसरी ओर उत्तरी भाग में बीस तख्‍ते,</verse>
				<verse number="26">और उनके लिए चांदी की चालीस आधार-पीठिकाएँ बनाईं। प्रत्‍येक तख्‍ते के नीचे दो-दो आधार-पीठिकाएँ।</verse>
				<verse number="27">उसने पश्‍चिमी दिशा में निवास-स्‍थान के पिछले भाग के लिए छ: तख्‍ते बनाए।</verse>
				<verse number="28">उसने निवास-स्‍थान के कोनों के लिए पिछले भाग में दो तख्‍ते बनाए।</verse>
				<verse number="29">वे नीचे तो अलग-अलग थे, किन्‍तु ऊपर पहले कड़े पर जुड़े थे। उसने दो कोनों के लिए दो तख्‍ते इस प्रकार बनाए।</verse>
				<verse number="30">यों आठ तख्‍ते थे और उनकी चांदी की सोलह आधार-पीठिकाएँ: प्रत्‍येक तख्‍ते के नीचे दो आधार-पीठिकाएँ।</verse>
				<verse number="31">उसने बबूल की लकड़ी की छड़ें बनाईं। निवास-स्‍थान की एक ओर के तख्‍तों के लिए पांच,</verse>
				<verse number="32">दूसरी ओर के तख्‍तों के लिए पांच, तथा पश्‍चिम की ओर, निवास-स्‍थान के पिछले भाग के तख्‍तों के लिए पांच।</verse>
				<verse number="33">उसने तख्‍तों के बीचों-बीच मध्‍यवर्ती छड़ को ऐसा बनाया कि वह निवास-स्‍थान के एक छोर से दूसरे छोर तक गई।</verse>
				<verse number="34">उसने तख्‍तों को सोने से मढ़ा। उसने उनके कड़ों को भी, जो छड़ों के जकड़-पट्टा थे, सोने के बनाए। उसने छड़ों को भी सोने से मढ़ा।</verse>
				<verse number="35">उसने नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र से, पतले सूत के बुने हुए वस्‍त्र से एक अन्‍त:पट बनाया। उसने उस पर कुशलता से करूबों के चित्र काढ़े।</verse>
				<verse number="36">उसने उसके लिए बबूल की लकड़ी के चार खम्‍भे बनाए, और उनको सोने से मढ़ा। उनके छल्‍ले सोने के थे। उसने उनके लिए चांदी की चार आधार-पीठिकाएँ ढालीं।</verse>
				<verse number="37">उसने तम्‍बू के प्रवेश-द्वार के लिए भी नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र से, पतले सूत के बुने हुए वस्‍त्र से, जिस पर बेल-बूटे काढ़े गए थे, एक परदा बनाया।</verse>
				<verse number="38">उसने उनके लिए पांच खम्‍भे और छल्‍ले भी बनाए। उसने खम्‍भों के मस्‍तक तथा उनको जोड़नेवाली पट्टियों को सोने से मढ़ा। किन्‍तु उनकी पांच आधार-पीठिकाएँ पीतल की थीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="37">
				<verse number="1">बसलएल ने बबूल की लकड़ी की मंजूषा बनाई। उसकी लम्‍बाई एक मीटर साढ़े बारह सेंटीमीटर, चौड़ाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर और ऊंचाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर थी।</verse>
				<verse number="2">उसने उसे बाहर-भीतर शुद्ध सोने से मढ़ा, और उसके चारों ओर सोने की भित्ति बनाई।</verse>
				<verse number="3">उसने उनके चार पायों के लिए सोने के चार कड़े ढाले: उसकी एक ओर दो कड़े तथा दूसरी ओर दो कड़े।</verse>
				<verse number="4">उसने बबूल की लकड़ी के डण्‍डे बनाए और उन्‍हें सोने से मढ़ा।</verse>
				<verse number="5">उसने डण्‍डों को मंजूषा के दोनों ओर से कड़ों में डाला जिससे मंजूषा को उठाया जा सके।</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् उसने शुद्ध सोने का दया-आसन बनाया। उसकी लम्‍बाई एक मीटर साढ़े बारह सेंटीमीटर, और चौड़ाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर थी।</verse>
				<verse number="7">उसने सोने के दो करूब ढालकर बनाए। उसने दया-आसन के दोनों छोर पर उन्‍हें बनाया:</verse>
				<verse number="8">एक करूब एक छोर पर, और दूसरा करूब दूसरे छोर पर। दया-आसन को और उसके दोनों छोर पर करूबों को धातु के एक ही टुकड़े से बनाया।</verse>
				<verse number="9">करूब उनके पंखों को इस प्रकार ऊपर फैलाए हुए थे कि उनके पंखों से दया-आसन ढका था, और उनके मुख आमने-सामने थे। करूबों के मुख दया-आसन की ओर थे।</verse>
				<verse number="10">उसने बबूल की लकड़ी की एक मेज भी बनाई। उसकी लम्‍बाई नब्‍बे सेंटीमीटर, चौड़ाई पैंतालीस सेंटीमीटर, और ऊंचाई साढ़े सड़सठ सेंटीमीटर थी।</verse>
				<verse number="11">उसने उसे शुद्ध सोने से मढ़ा और उसके चारों ओर सोने की भित्ति बनाई।</verse>
				<verse number="12">उसने उसके चारों ओर साढ़े सात सेंटीमीटर चौड़ा चौखटा बनाया, और इस चौखटे के चारों ओर सोने की भित्ति बनाई।</verse>
				<verse number="13">उसने उसके लिए सोने के चार कड़े ढाले, और उसके चारों पायों के किनारों में कड़ों को लगाया।</verse>
				<verse number="14">कड़े चौखटे के निकट ही थे जिससे वे मेज को उठाने के लिए डण्‍डों के जकड़-पट्टे का काम दें।</verse>
				<verse number="15">उसने मेज को उठाने के लिए बबूल की लकड़ी के डण्‍डे बनाए, और उन्‍हें सोने से मढ़ा।</verse>
				<verse number="16">उसने मेज पर रखने के लिए शुद्ध सोने के पात्र बनाए: धूप के लिए परात, धूपदान, तथा पेयार्पण के लिए सुराहियाँ और चषक।</verse>
				<verse number="17">उसने शुद्ध सोने का एक दीपाधार बनाया। उसने दीपाधार का पाया और डण्‍डी सोना ढालकर बनाए। उसके पुष्‍प-कोष, गांठ और फूल धातु के एक ही टुकड़े से बनाए।</verse>
				<verse number="18">उसकी छ: शाखाएँ थीं। दीपाधार की एक ओर तीन शाखाएँ, और दूसरी ओर तीन शाखाएँ निकली हुई थीं।</verse>
				<verse number="19">प्रत्‍येक शाखा में बादाम की बौंड़ी के समान तीन पुष्‍पकोष, एक गांठ और एक फूल थे। इसी प्रकार दीपाधार से निकली हुई छ: शाखाओं में भी थे।</verse>
				<verse number="20">दीपाधार की डण्‍डी में भी बादाम की बौंड़ी के समान चार पुष्‍पकोष अपनी-अपनी गांठ और फूल के साथ थे।</verse>
				<verse number="21">दीपाधार की डण्‍डी पर छ: शाखाओं की एक-एक जोड़ी-शाखा के नीचे एक-एक गांठ थी। गांठें और डण्‍डी धातु के एक ही टुकड़े से बनी थीं।</verse>
				<verse number="22">गांठें और शाखाएँ भी धातु के एक ही टुकड़े से बनी थीं। शुद्ध सोना ढालकर पूरा दीपाधार एक ही टुकड़े से बनाया गया था।</verse>
				<verse number="23">उसने उसके सात दीपक, गुल-तराश और गुलदान शुद्ध सोने के बनाए।</verse>
				<verse number="24">उसने दीपाधार और उसके सब पात्र लगभग पैंतीस किलो शुद्ध सोने के बनाए।</verse>
				<verse number="25">उसने बबूल की लकड़ी की एक धूप-वेदी बनाई। उसकी लम्‍बाई पैंतालीस सेंटीमीटर, और चौड़ाई भी पैंतालीस सेंटीमीटर थी। वह वर्गाकार थी। उसकी ऊंचाई नबे सेंटीमीटर थी। उसके सींग एक ही टुकड़े से बनाए गए थे।</verse>
				<verse number="26">उसने उसके उपरले ढक्‍कन को, तथा उसके चारों ओर के बाजुओं, और उसके सींगों को शुद्ध सोने से मढ़ा। उसने उसके चारों ओर सोने की भित्ति बनाई।</verse>
				<verse number="27">उसने सोने के दो कड़े बनाए; उन्‍हें भित्ति के नीचे दोनों ओर बाजुओं में लगाया। वे डण्‍डों के जकड़पट्टे थे, जिनसे वेदी उठाई जा सके।</verse>
				<verse number="28">उसने बबूल की लकड़ी के डण्‍डे बनाए और उन्‍हें सोने से मढ़ा।</verse>
				<verse number="29">उसने पवित्र अभ्‍यंजन का तेल तैयार किया। जैसे गन्‍धी बनाता है वैसे उसने शुद्ध सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य बनाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="38">
				<verse number="1">उसने बबूल की लकड़ी की एक वेदी बनाई, जो दो मीटर पचीस सेंटीमीटर लम्‍बी और दो मीटर पचीस सेंटीमीटर चौड़ी थी। वह वर्गाकार थी। उसकी ऊंचाई एक मीटर पैंतीस सेंटीमीटर थी।</verse>
				<verse number="2">उसने वेदी के लिए उसके चारों कोनों पर चार सींग बनाए। वेदी और उसके सींग लकड़ी के एक ही टुकड़े से बने थे। उसने उसे पीतल से मढ़ा।</verse>
				<verse number="3">उसने वेदी के सब पात्र भी बनाए: राख उठाने के पात्र, फावड़ियाँ, कटोरे, कांटे और अंगीठियाँ। उसने सब पात्र पीतल से बनाए।</verse>
				<verse number="4">उसने वेदी के लिए कंगनी के नीचे, पीतल की जाली की एक ऐसी झंझरी बनाई जो वेदी के मध्‍य तक ऊंची थी।</verse>
				<verse number="5">उसने पीतल की झंझरी के चारों कोनों पर, डण्‍डों के जकड़पट्टे के लिए, चार कड़े ढाले।</verse>
				<verse number="6">उसने बबूल की लकड़ी के डण्‍डे बनाए, और उन्‍हें पीतल से मढ़ा।</verse>
				<verse number="7">उसने वेदी के बाजुओं में डण्‍डों को कड़ों में इस प्रकार डाला कि उनके सहारे वेदी उठाई जाए। उसने तख्‍ते जोड़कर वेदी को खोखला बनाया।</verse>
				<verse number="8">उसने मिलन-शिविर के द्वार पर सेवा करनेवाली स्‍त्रियों के दर्पणों से पीतल का एक कण्‍डाल तथा उसकी आधार-पीठिका बनाई।</verse>
				<verse number="9">उसने आंगन बनाया। आंगन के दक्षिणी भाग के परदे पतले बुने हुए वस्‍त्र के थे। वे पैंतालीस मीतर लम्‍बे थे।</verse>
				<verse number="10">उनके लिए बीस खम्‍भे और पीतल की बीस आधार-पीठिकाएँ थीं। किन्‍तु खम्‍भों के छल्‍ले तथा उनको जोड़नेवाली पट्टियाँ चांदी की थीं।</verse>
				<verse number="11">उत्तरी भाग के परदे पैंतालीस मीटर लम्‍बे थे। उनके लिए बीस खम्‍भे और पीतल की बीस आधार-पीठिकाएँ थीं। किन्‍तु खम्‍भों के छल्‍ले तथा उनको जोड़नेवाली पट्टियाँ चांदी की थीं।</verse>
				<verse number="12">पश्‍चिमी भाग के परदे साढ़े बाईस मीटर लम्‍बे थे। उनके लिए दस खम्‍भे और दस आधार-पीठिकाएँ थीं। खम्‍भों के छल्‍ले तथा उनको जोड़नेवाली पट्टियाँ चांदी की थीं।</verse>
				<verse number="13">पूर्वीय भाग में सामने की ओर के परदे साढ़े बाईस मीटर लम्‍बे थे।</verse>
				<verse number="14">आंगन के द्वार की एक ओर के परदे छ: मीटर पचहत्तर सेंटीमीटर लम्‍बे थे। उनके लिए तीन खम्‍भे और तीन आधार-पीठिकाएँ थीं।</verse>
				<verse number="15">ऐसा ही दूसरी ओर भी था। आंगन के द्वार के दोनों ओर के परदे छ: मीटर पचहत्तर सेंटीमीटर लम्‍बे थे। उनके लिए तीन खम्‍भे और तीन आधार-पीठिकाएँ थीं।</verse>
				<verse number="16">आंगन के चारों ओर के सब परदे पतले बुने हुए सूती वस्‍त्र के थे।</verse>
				<verse number="17">खम्‍भों की आधार-पीठिकाएँ पीतल की थीं, किन्‍तु उनके छल्‍ले, और उनको जोड़ने-वाली पट्टियाँ चांदी की थीं। उनके मस्‍तक भी चांदी से मढ़े हुए थे। आंगन के सब खम्‍भे चांदी की पट्टियों से जुड़े थे।</verse>
				<verse number="18">आंगन के द्वार का परदा बेल-बूटों से कढ़ा हुआ, नीले, बैंजनी और लोहित रंग का, पतले बुने हुए सूती वस्‍त्र का था। आंगन के अन्‍य परदों के बराबर उसकी लम्‍बाई नौ मीटर, उसकी ऊंचाई, अर्थात् उसकी चौड़ाई दो मीटर पचीस सेंटीमीटर थी।</verse>
				<verse number="19">उनके लिए चार खम्‍भे थे। उनकी चार आधार-पीठिकाएँ पीतल की, और उनके छल्‍ले चांदी के थे। उनके मस्‍तक पर चांदी मढ़ी हुई थी। उनको जोड़नेवाली पट्टियाँ भी चांदी की थीं।</verse>
				<verse number="20">निवास-स्‍थान और आस-पास के आंगन के सब खूंटे पीतल के थे।</verse>
				<verse number="21">निवास-स्‍थान अर्थात् साक्षी-पत्र रखने के स्‍थान की सामग्री का यह विवरण है। मूसा की आज्ञा के अनुसार पुरोहित हारून के पुत्र ईतामर के निरीक्षण में लेवियों के सेवाकार्य के लिए सामग्री की गणना की गई थी।</verse>
				<verse number="22">जो आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार यहूदा-कुल के बसलएल ने, जो ऊरी का पुत्र और हूर का पौत्र था, सब तैयार किया।</verse>
				<verse number="23">उसके साथ दान-कुल के अहीसामख का पुत्र ओहोलीआब था। वह कुशल कारीगर, अभिकल्‍पी, पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्रों पर, बेल-बूटे काढ़ने वाला था।</verse>
				<verse number="24">जो सोना पवित्र-स्‍थान के निर्माण कार्य में, उसके समस्‍त कार्य में प्रयुक्‍त हुआ, जो भेंट के रूप में दिया गया, वह पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार लगभग एक हजार दो किलो था।</verse>
				<verse number="25">मंडली में गिने गए लोगों की भेंट में अर्पित चांदी पवित्र स्‍थान की तौल के अनुसार लगभग तीन हजार पांच सौ बीस किलो थी।</verse>
				<verse number="26">प्रत्‍येक व्यक्‍ति से, जिसकी अवस्‍था गणना के अनुसार बीस वर्ष से अधिक थी, (कुल मिलाकर छ: लाख तीन हजार पांच सौ पचास व्यक्‍ति थे) पवित्र स्‍थान की तौल के अनुसार आधा सिक्‍का, अर्थात् प्राय: छ: ग्राम प्राप्‍त हुआ।</verse>
				<verse number="27">लगभग साढ़े तीन हजार किलो चांदी पवित्र-स्‍थान की आधार-पीठिकाओं तथा अन्‍त:पट की आधार-पीठिकाओं को ढालने में प्रयुक्‍त हुई। एक आधार-पीठिका में लगभग पैंतीस किलो चांदी लगी। इस प्रकार साढ़े तीन हजार किलो से सौ आधार-पीठिकाएँ बनीं।</verse>
				<verse number="28">शेष बीस किलो से उन्‍होंने खम्‍भों के छल्‍ले बनाए, उनके मस्‍तक को मढ़ा तथा उनको जोड़ने वाली पट्टियाँ बनाईं।</verse>
				<verse number="29">जो पीतल भेंट में चढ़ाया गया, वह लगभग दो हजार चार सौ पचीस किलो था।</verse>
				<verse number="30">उन्‍होंने इससे मिलन-शिविर के द्वार की आधार-पीठिकाएँ वेदी, झंझरी और वेदी के सब पात्र,</verse>
				<verse number="31">आंगन के आस-पास की आधार-पीठिकाएँ, आंगन के द्वार की आधार-पीठिकाएँ, निवास-स्‍थान की सब खूंटियाँ, और आंगन के आस-पास की सब खूंटियाँ बनाईं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="39">
				<verse number="1">उन्‍होंने पवित्र-स्‍थान में सेवा करते समय पहनने के लिए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के कपड़े से सज्‍जापूर्ण पोशाकें तैयार कीं। उन्‍होंने हारून के लिए पवित्र पोशाक तैयार की; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने उरावरण को सोने से, पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र से बनाया।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने सोने को पीटकर पतली पत्तियाँ बनाईं और उनमें से तार काटे। तत्‍पश्‍चात् उन तारों के द्वारा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्रों पर निपुणता से बेल-बूटे काढ़े।</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने उरावरण के लिए उसके दोनों सिरों पर जुड़े हुए दो कन्‍धे बनाए।</verse>
				<verse number="5">उसे बांधनेवाले पट्टे की, जो उस पर निपुणता से बुना हुआ था, कारीगरी और सामग्री एक ही थी। वह भी स्‍वर्ण-तार तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र का था; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् सुलेमानी मणियाँ काटी गईं; और उन्‍हें सोने के खांचों में जड़ा गया। उन पर इस्राएल के पुत्रों के नाम मुद्रा के सदृश खोदे गए।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने उरावरण के कन्‍धों पर उनको जड़ दिया। ये इस्राएल के पुत्रों की स्‍मृति-मणि थीं; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने कलात्‍मक ढंग से काढ़ा हुआ एक उरपट, उरावरण के सदृश स्‍वर्णतार से तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्‍त्र से बनाया।</verse>
				<verse number="9">वह वर्गाकार था। उरपट दोहरा बनाया गया था। जब वह दोहरा किया गया तब साढ़े बाईस सेंटीमीटर लम्‍बा और साढ़े बाईस सेंटीमीटर चौड़ा था।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने उस पर मणि की चार पंिक्‍तयाँ जड़ीं। पहली माणिक्‍य, पद्मराग और लालड़ी की पंिक्‍त थी।</verse>
				<verse number="11">दूसरी पंिक्‍त मरकत, नीलमणि और हीरा की थी।</verse>
				<verse number="12">तीसरी पंिक्‍त लशम, सूर्यकान्‍त और नीलम की थी।</verse>
				<verse number="13">चौथी पंिक्‍त फीरोजा, सुलेमानी मणि और यशब की थी। वे सोने के खांचों में जड़ी गई थीं।</verse>
				<verse number="14">इस्राएल के पुत्रों के नामानुसार, नामों सहित बारह मणियाँ थीं। वे बारह कुलों के लिए थीं। वे मुद्राओं के सदृश थीं। प्रत्‍येक पर एक कुल का नाम खुदा था।</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने उरपट पर रस्‍सी के समान बटी हुई शुद्ध सोने की जंजीरें बनाईं।</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने नक्‍काशी किए हुए सोने के दो खांचे और सोने के दो छल्‍ले बनाए। इन दो छल्‍लों को उरपट के दोनों सिरों पर लगाया।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने उरपट के सिरों पर लगे दोनों छल्‍लों में सोने के दो तार डाले।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने सोने के दोनों तारों के दो किनारों को दो खांचों में जड़ा। उन्‍हें उरावरण के कन्‍धों पर सामने की ओर जड़ा।</verse>
				<verse number="19">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने सोने के दो छल्‍ले बनाए, और उन्‍हें उरपट के दोनों सिरों पर भीतर की ओर, उरावरण के पास, लगाया।</verse>
				<verse number="20">उन्‍होंने सोने के दो छल्‍ले बनाए, और उन्‍हें उरावरण के दोनों कन्‍धों के निचले भाग के जोड़ पर, उरावरण के कलात्‍मक ढंग से बुने हुए पट्टे के ऊपर जड़ा।</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने उरपट को उसके छल्‍लों के माध्‍यम से, नीले फीते के द्वारा उरावरण के छल्‍लों से जोड़ा, जिससे वह उरावरण के कलात्‍मक ढंग से बुने हुए पट्टे पर झूलता रहे, पर उरावरण से अलग न हो सके; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="22">उसने उरावरण के लिए सम्‍पूर्ण नीले रंग का एक अंगरखा बुनकर बनाया।</verse>
				<verse number="23">बख्‍तर के छेद के सदृश अंगरखा के मध्‍य में एक छेद था। उस छेद के चारों ओर बुनी हुई किनारी थी जिससे वह फट न सके।</verse>
				<verse number="24">उन्‍होंने अंगरखा के निचले घेरे में पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के कपड़े के अनार बनाए।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने शुद्ध स्‍वर्ण की घण्‍टियाँ भी बनाईं और उन्‍हें अंगरखा के चारों ओर उसके निचले घेरे में अनारों के बीच-बीच में लगाया।</verse>
				<verse number="26">पहले स्‍वर्णघण्‍टी, तब अनार: इस क्रम में स्‍वर्णघण्‍टी और अनार सेवा-कार्य के अंगरखा के निचले घेरे में थे, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="27">उन्‍होंने हारून और उसके पुत्रों के लिए ये पोशाकें बनाईं: महीन सूती वस्‍त्र के कुरते, साफा और टोपियाँ; पतले सूत से बुने हुए वस्‍त्र के जांघिए</verse>
				<verse number="28"></verse>
				<verse number="29">और पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी तथा लोहित रंग के वस्‍त्र का कमरबन्‍द, जिस पर सूई से कसीदा काढ़ा गया था, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="30">उन्‍होंने पवित्र किरीट-पट के पुष्‍प को शुद्ध सोने का बनाया। उन्‍होंने मुद्रा में अंकित अक्षरों के सदृश उसमें ये अक्षर खोदे, ‘प्रभु के हेतु पवित्र।’</verse>
				<verse number="31">उन्‍होंने उसको साफा के ऊपर बांधकर रखने के लिए उसे नीले फीते से बांधा; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="32">इस प्रकार मिलन-शिविर के निवास-स्‍थान का निर्माण-कार्य समाप्‍त हुआ। जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार इस्राएली समाज ने सब कार्य किए।</verse>
				<verse number="33">वे मूसा के पास निवास-स्‍थान की वस्‍तुएँ लाए: तम्‍बू और उसके सब पात्र, अंकड़े, तख्‍ते, छड़ें, खम्‍भे, आधार-पीठिकाएँ,</verse>
				<verse number="34">मेढ़े और सूंस के पके हुए चमड़े का आवरण, अन्‍त:पट,</verse>
				<verse number="35">खम्‍भों और दया-आसन सहित साक्षी-मंजूषा;</verse>
				<verse number="36">मेज, उसके पात्र, भेंट की रोटी;</verse>
				<verse number="37">शुद्ध सोने का दीपाधार और उसके दीपक, अर्थात् सजे हुए दीपक, उसके समस्‍त पात्र, दीप-प्रज्‍वलन के लिए तेल;</verse>
				<verse number="38">स्‍वर्ण वेदी, अभ्‍यंजन तेल, सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य, तम्‍बू के प्रवेश-द्वार के लिए परदा,</verse>
				<verse number="39">पीतल की वेदी, उसकी पीतल की झंझरी, डण्‍डे और उसके समस्‍त पात्र; कण्‍डाल और उसकी आधार-पीठिका;</verse>
				<verse number="40">आंगन के परदे, उसके खम्‍भे, उसकी आधार-पीठिकाएँ, आंगन के प्रवेश-द्वार का परदा, उसकी रस्‍सियाँ, उसकी खूंटियाँ; और सब सामान जो मिलन-शिविर, निवास-स्‍थान की सेवा के लिए आवश्‍यक था;</verse>
				<verse number="41">पवित्र-स्‍थान में सेवा करते समय पहनने की सज्‍जापूर्ण पोशाकें, पुरोहित हारून की पवित्र पोशाक, पुरोहित के रूप में सेवा-कार्य के लिए हारून के पुत्रों की पोशाकें।</verse>
				<verse number="42">जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार इस्राएली समाज ने सब कार्य किए।</verse>
				<verse number="43">मूसा ने सब काम का निरीक्षण किया, और देखो, लोगों ने सब काम पूर्ण किया था। जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार लोगों ने काम किया था। मूसा ने उन्‍हें आशीर्वाद दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="40">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू पहले महीने के पहले दिन मिलन-शिविर के निवास-स्‍थान को खड़ा करना।</verse>
				<verse number="3">तू वहाँ साक्षी-मंजूषा रखना। साक्षी-मंजूषा को अन्‍त:पट की आड़ में कर देना।</verse>
				<verse number="4">तू मेज को भीतर लाना। जो वस्‍तुएँ उस पर हैं, उन्‍हें यथा-स्‍थान रखना। तू दीपाधार को भीतर लाना और उसके दीपकों को जलाना।</verse>
				<verse number="5">तू सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य की स्‍वर्ण वेदी को साक्षी-मंजूषा के सम्‍मुख रखना। तू निवास-स्‍थान के प्रवेश-द्वार पर परदा लगाना।</verse>
				<verse number="6">तू अग्‍नि-बलि की वेदी को मिलन-शिविर के निवास-स्‍थान के द्वार के सामने रखना।</verse>
				<verse number="7">तब मिलन-शिविर और वेदी के मध्‍य कण्‍डाल को रखकर उसमें जल भरना।</verse>
				<verse number="8">तू चारों ओर कनात खड़ी करके आंगन बनाना और आंगन के द्वार पर परदा लटकाना।</verse>
				<verse number="9">तत्‍पश्‍चात् अभ्‍यंजन-तेल लेकर निवास-स्‍थान तथा उसके भीतर की समस्‍त सामग्री का अभ्‍यंजन करना। उसे तथा उसकी समस्‍त वस्‍तुओं को पवित्र करना। तब वह पवित्र हो जाएगा।</verse>
				<verse number="10">तू अग्‍नि-बलि की वेदी एवं उसके समस्‍त पात्रों का अभ्‍यंजन करना। तू वेदी को पवित्र करना। तब वेदी परम पवित्र हो जाएगी।</verse>
				<verse number="11">तू कण्‍डाल और उसकी आधार-पीठिका का भी अभ्‍यंजन करना और कण्‍डाल को पवित्र करना।</verse>
				<verse number="12">तू हारून और उसके पुत्रों को मिलन-शिविर के द्वार पर लाना। उन्‍हें जल से स्‍नान कराना। हारून को पवित्र पोशाक पहनाना।</verse>
				<verse number="13">तब तू उसका अभ्‍यंजन करना, उसे पवित्र करना कि वह पुरोहित के रूप में मेरी सेवा करे।</verse>
				<verse number="14">उसके पुत्रों को भी लाना और उन्‍हें कुरते पहनाना।</verse>
				<verse number="15">जैसे तू उनके पिता का अभ्‍यंजन करेगा, वैसे उनका भी अभ्‍यंजन करना जिससे वे पुरोहित के रूप में मेरी सेवा करें। उनका यह अभ्‍यंजन पीढ़ी से पीढ़ी तक उन्‍हें स्‍थायी पुरोहिताई का पात्र बनाता रहेगा।’</verse>
				<verse number="16">मूसा ने ऐसा ही किया। जो आज्ञा प्रभु ने उनको दी थी, उसी के अनुसार उन्‍होंने सब कार्य किया।</verse>
				<verse number="17">दूसरे वर्ष के पहले महीने के पहले दिन निवास-स्‍थान को खड़ा किया।</verse>
				<verse number="18">मूसा ने निवास-स्‍थान को खड़ा किया। उन्‍होंने उसकी आधार-पीठिकाएँ रखीं। उसके तख्‍ते लगाकर उनमें छड़ें डालीं और खम्‍भे खड़े किए।</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने निवास-स्‍थान के ऊपर तम्‍बू फैलाया और उसके ऊपर तम्‍बू का आच्‍छादन लगाया; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="20">मूसा ने साक्षी-पट्टियाँ लेकर मंजूषा में रख दीं। उन्‍होंने मंजूषा में डण्‍डे डाले और मंजूषा के ऊपर दया-आसन रखा।</verse>
				<verse number="21">वह मंजूषा को निवास-स्‍थान के भीतर लाए। उन्‍होंने अन्‍त:पट को लटकाया और साक्षी-मंजूषा को अन्‍त:पट की आड़ में किया, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="22">मूसा ने मिलन-शिविर में, निवास-स्‍थान के उत्तरी भाग में, अन्‍त:पट के बाहर मेज रखी।</verse>
				<verse number="23">उन्‍होंने उस पर प्रभु के सम्‍मुख रोटी यथास्‍थान रखी, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="24">मूसा ने दीपाधार को मिलन-शिविर की मेज के सामने, निवास-स्‍थान के दक्षिणी भाग में रखा</verse>
				<verse number="25">और प्रभु के सम्‍मुख दीपक जलाए, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="26">मूसा ने स्‍वर्णवेदी को मिलन-शिविर में अन्‍त:पट के सामने रखा</verse>
				<verse number="27">और उस पर सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाए; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="28">मूसा ने निवास-स्‍थान के प्रवेश-द्वार पर परदा लटकाया।</verse>
				<verse number="29">उन्‍होंने मिलन-शिविर के निवास-स्‍थान के द्वार पर अग्‍नि-बलि की वेदी रखी और उस पर अग्‍नि-बलि तथा अन्न-बलि चढ़ाई; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="30">मूसा ने मिलन-शिविर तथा वेदी के मध्‍य में कण्‍डाल रखा और स्‍नान के लिए उसमें जल भरा,</verse>
				<verse number="31">जिसमें से जल लेकर मूसा, हारून और उसके पुत्रों ने अपने हाथ-पैर धोए।</verse>
				<verse number="32">जब वे मिलन-शिविर के भीतर आते थे, अथवा जब वे वेदी के निकट जाते थे तब स्‍नान करते थे; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="33">मूसा ने निवास-स्‍थान और वेदी के चारों ओर कनात खड़ी करके आंगन बनाया और आंगन के प्रवेश-द्वार पर परदा लटकाया। इस प्रकार मूसा ने कार्य समाप्‍त किया।</verse>
				<verse number="34">तब मेघ ने मिलन-शिविर को ढक लिया और प्रभु की महिमा निवास-स्‍थान में भर गई।</verse>
				<verse number="35">मूसा मिलन-शिविर में प्रवेश नहीं कर सके; क्‍योंकि उस पर मेघ का वास था, और प्रभु की महिमा निवास-स्‍थान में भर गई थी।</verse>
				<verse number="36">अपनी समस्‍त यात्रा में इस्राएली लोग, जब मेघ निवास-स्‍थान से ऊपर उठ जाता, तब ही प्रस्‍थान करते थे।</verse>
				<verse number="37">यदि मेघ ऊपर नहीं उठता तो वे उस समय तक प्रस्‍थान नहीं करते थे, जब तक वह ऊपर नहीं उठ जाता था।</verse>
				<verse number="38">उनकी समस्‍त यात्रा में प्रभु का मेघ दिन के समय निवास-स्‍थान के ऊपर वास करता था और रात में इस्राएल के परिवार को उसमें अग्‍नि दिखाई देती थी।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="3">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा को पुकारा, और उनसे मिलन-शिविर में कहा,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली समाज से यह बोलना, तू उनसे कहना कि उनमें से जो मनुष्‍य प्रभु को पशु का चढ़ावा चढ़ाए, तो वह गाय-बैलों अथवा भेड़-बकरियों के रेवड़ में से बलि का पशु चढ़ाए।</verse>
				<verse number="3">‘यदि कोई व्यक्‍ति गाय-बैलों में से अग्‍नि-बलि चढ़ाता है, तो उसे निष्‍कलंक नर पशु चढ़ाना होगा। वह उसे मिलन-शिविर के द्वार पर चढ़ाएगा जिससे वह प्रभु के सम्‍मुख ग्रहण किया जाए।</verse>
				<verse number="4">वह अग्‍नि-बलि के पशु के सिर पर अपना हाथ रखेगा, और अग्‍नि-बलि उसके प्रायश्‍चित्त के रूप में ग्रहण की जाएगी।</verse>
				<verse number="5">वह बछड़े को प्रभु के सम्‍मुख बलि करेगा। तब पुरोहित, हारून के पुत्र, रक्‍त को निकट लाकर, मिलन-शिविर के द्वार पर स्‍थित वेदी के चारों ओर उसको छिड़केंगे।</verse>
				<verse number="6">वह अग्‍नि-बलि के पशु की खाल उतार लेगा और मांस के टुकड़े-टुकड़े करेगा।</verse>
				<verse number="7">पुरोहित हारून के पुत्र, वेदी पर अग्‍नि प्रज्‍वलित करेंगे, और अग्‍नि पर लकड़ी सजाकर रखेंगे।</verse>
				<verse number="8">वे वेदी की अग्‍नि पर रखी हुई लकड़ी के ऊपर सिर और चर्बी सहित उन टुकड़ों को सजाकर रखेंगे;</verse>
				<verse number="9">पर वह पशु की अंतड़ियों और पैरों को जल से धोएगा। पुरोहित अग्‍नि-बलि के लिए, प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध के रूप में, सम्‍पूर्ण बलि को वेदी पर जलाएगा।</verse>
				<verse number="10">‘यदि वह रेवड़ में से भेड़ अथवा बकरों की अग्‍नि-बलि चढ़ाता है तो उसे निष्‍कलंक नर पशु चढ़ाना होगा।</verse>
				<verse number="11">वह उसको प्रभु के सम्‍मुख वेदी के उत्तरी भाग में बलि करेगा। पुरोहित, हारून के पुत्र, उसके रक्‍त को वेदी के चारों ओर छिड़केंगे।</verse>
				<verse number="12">वह उसके टुकड़े-टुकड़े करेगा, उसके सिर और चर्बी को अलग-अलग करेगा। पुरोहित वेदी की अग्‍नि पर रखी हुई लकड़ी के ऊपर उन टुकड़ों को सजाकर रखेगा;</verse>
				<verse number="13">पर वह पशु की अंतड़ियों और पैरों को जल से धोएगा। पुरोहित सम्‍पूर्ण बलि को चढ़ाएगा, और वेदी पर उसको जलाएगा। यह अग्‍नि-बलि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध है।</verse>
				<verse number="14">‘यदि वह प्रभु को पक्षी की अग्‍नि-बलि चढ़ाता है तो चढ़ावे में पण्‍डुकों अथवा कबूतर के बच्‍चों को चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="15">पुरोहित उसको वेदी के निकट लाएगा और मरोड़कर उसका सिर धड़ से अलग करेगा और उसे वेदी पर जलाएगा। उसका रक्‍त वेदी की एक ओर बह जाएगा।</verse>
				<verse number="16">तत्‍पश्‍चात् वह उसके मल तथा परों को वेदी के पूर्व दिशा में, राख डालने के स्‍थान में, फेंक देगा।</verse>
				<verse number="17">वह उसको पंखों के बीच से फाड़ेगा; पर वह उसे पूरा अलग-अलग नहीं करेगा। तब पुरोहित उसको वेदी की अग्‍नि की लकड़ी पर रखकर जलाएगा। यह अग्‍नि-बलि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">‘जब कोई व्यक्‍ति प्रभु को अन्न-बलि का चढ़ावा चढ़ाएगा तब उसका चढ़ावा मैदे का होना चाहिए। वह उस पर तेल उण्‍डेलेगा, और लोबान को उस पर रखेगा।</verse>
				<verse number="2">वह उसको हारून के पुत्रों, अर्थात् पुरोहितों के पास लाएगा। वह उसमें से मुट्ठी भर मैदा और तेल एवं उसका सारा लोबान लेगा। पुरोहित इसको अन्न-बलि के स्‍मरण दिलाने वाले भाग के रूप में वेदी पर जलाएगा कि यह अन्न-बलि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध ठहरे।</verse>
				<verse number="3">अन्न-बलि का शेष भाग हारून और उसके पुत्रों का होगा। यह प्रभु को अग्‍नि में अर्पित अनेक बलियों का परम पवित्र भाग है।</verse>
				<verse number="4">‘जब तू अन्न-बलि के लिए तन्‍दूर में पकाया हुआ चढ़ावा चढ़ाएगा, तब वह तेल सम्‍मिश्रित मैदे की गूंधी हुई बेखमीर रोटियों अथवा तेल से चुपड़ी हुई चपातियों का होगा।</verse>
				<verse number="5">यदि तेरा चढ़ावा तवे पर सिंकी हुई अन्न-बलि है तो वह तेल सम्‍मिश्रित बेखमीर मैदे का होना चाहिए।</verse>
				<verse number="6">तू उसको टुकड़े-टुकड़े कर उसपर तेल उण्‍डेलना। यह अन्न-बलि है।</verse>
				<verse number="7">‘यदि तेरा चढ़ावा कड़ाही में तली हुई अन्न-बलि है, तो वह तेल सम्‍मिश्रित मैदे का होना चाहिए।</verse>
				<verse number="8">तू इन वस्‍तुओं से बनी हुई अन्न-बलि प्रभु के पास लाना। जब वह पुरोहित के पास लाई जाएगी, तब वह उसको वेदी के निकट ले जाएगा।</verse>
				<verse number="9">पुरोहित अन्न-बलि में से स्‍मरण दिलाने वाला भाग निकालकर वेदी पर जलाएगा कि यह अन्न-बलि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध ठहरे।</verse>
				<verse number="10">अन्न-बलि का शेष भाग हारून और उसके पुत्रों का होगा। यह प्रभु को अग्‍नि में अर्पित अनेक बलियों का परम पवित्र भाग है।</verse>
				<verse number="11">‘जो अन्न-बलियाँ तू प्रभु को चढ़ाएगा, वे खमीर से नहीं बनाई जाएँगी। तू प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में खमीर अथवा मधु कभी नहीं जलाना।</verse>
				<verse number="12">तू उनको प्रथम फल के चढ़ावे के रूप में प्रभु को चढ़ाना; किन्‍तु वे सुखद सुगन्‍ध के लिए वेदी पर नहीं चढ़ाए जाएँगे।</verse>
				<verse number="13">तू अपनी सब अन्न-बलि को नमक से नमकीन बनाना। तेरी प्रत्‍येक अन्न-बलि तेरे परमेश्‍वर के विधान के नमक से वंचित नहीं होनी चाहिए। तू अपनी सब अन्न-बलि के साथ नमक चढ़ाना।</verse>
				<verse number="14">‘यदि तू प्रभु को प्रथम फल की अन्न-बलि चढ़ाएगा, तो अपनी प्रथम फल की अन्न-बलि के लिए हरी बालों को मींजकर नए दाने निकालना, और उन्‍हें अग्‍नि में भूंजकर चढ़ाना।</verse>
				<verse number="15">तू उस पर तेल डालना और लोबान को उस पर रखना। यह अन्न-बलि है।</verse>
				<verse number="16">पुरोहित मींजकर निकाले हुए कुछ दाने, तेल और उसके सारे लोबान को स्‍मरण दिलानेवाले भाग के रूप में जलाएगा। यह प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">यदि कोई व्यक्‍ति सहभागिता-बलि चढ़ाता है, और वह गाय-बैल में से नर अथवा मादा पशु चढ़ाता है तो वह प्रभु के सम्‍मुख निष्‍कलंक पशु को चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="2">वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर अपना हाथ रखेगा, और मिलन-शिविर के द्वार पर उसको बलि करेगा। तब पुरोहित, हारून के पुत्र, वेदी के चारों ओर रक्‍त को छिड़केंगे।</verse>
				<verse number="3">‘वह सहभागिता-बलि में से, प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में यह चढ़ाएगा: अर्थात् अंतड़ियों को ढांपनेवाली चर्बी तथा अंतड़ियों के ऊपर लिपटी हुई चर्बी,</verse>
				<verse number="4">दोनों गुरदे, और उनके ऊपर की चर्बी, जो कमर के पास रहती है तथा गुरदों सहित कलेजे के ऊपर से निकाली हुई झिल्‍ली।</verse>
				<verse number="5">हारून के पुत्र इसको वेदी की अग्‍नि-बलि की अग्‍नि के ऊपर रखी हुई लकड़ी पर जलाएँगे। वह सहभागिता-बलि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध है।</verse>
				<verse number="6">‘यदि प्रभु की सहभागिता-बलि के लिए उसका चढ़ावा भेड़-बकरियों के रेवड़ में से नर अथवा मादा पशु है तो वह निष्‍कलंक पशु को ही चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="7">यदि वह चढ़ावे में मेमना चढ़ाता है तो वह प्रभु के सम्‍मुख उसको चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="8">वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर अपना हाथ रखेगा और मिलन-शिविर के सम्‍मुख उसको बलि करेगा। तब हारून के पुत्र वेदी के चारों ओर उसके रक्‍त को छिड़केंगे।</verse>
				<verse number="9">वह सहभागिता-बलि में से, प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में चर्बी चढ़ाएगा। वह चर्बी भरी मोटी पूंछ को रीढ़ के पास से अलग करेगा, अंतड़ियों को ढांपनेवाली चर्बी तथा अंतड़ियों के ऊपर लिपटी हुई चर्बी,</verse>
				<verse number="10">दोनों गुरदे और उनके ऊपर की चर्बी जो कमर के पास रहती है, तथा गुरदों सहित कलेजे के ऊपर से निकाली हुई झिल्‍ली,</verse>
				<verse number="11">पुरोहित इनको वेदी पर जलाएगा। यह सहभागिता-बलि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित आहार है।</verse>
				<verse number="12">‘यदि उसका चढ़ावा बकरा अथवा बकरी है, तो वह प्रभु के सम्‍मुख उसको चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="13">वह उसके सिर पर अपना हाथ रखेगा, और मिलन-शिविर के सम्‍मुख उसको बलि करेगा। तब हारून के पुत्र वेदी के चारों ओर उसके रक्‍त को छिड़केंगे।</verse>
				<verse number="14">वह उसमें से अपना यह चढ़ावा प्रभु को अग्‍नि में चढ़ाएगा: अंतड़ियों को ढांपने-वाली चर्बी तथा अंतड़ियों के ऊपर लिपटी हुई चर्बी</verse>
				<verse number="15">दोनों गुरदे और उनके ऊपर की चर्बी, जो कमर के पास रहती है तथा गुरदों सहित कलेजे के ऊपर से निकाली हुई झिल्‍ली।</verse>
				<verse number="16">पुरोहित इनको वेदी पर जलाएगा। यह आहार प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध है। सब चर्बी प्रभु की ही है।</verse>
				<verse number="17">यह तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक, तुम्‍हारे समस्‍त निवास-स्‍थानों में चिरस्‍थायी संविधि होगी कि तुम चर्बी और रक्‍त नहीं खाओगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली समाज से बोलना: यदि कोई व्यक्‍ति अनजाने में प्रभु की आज्ञा के विरुद्ध उन कार्यों में से किसी कार्य को करता है, जिन्‍हें प्रभु ने मना किया और यों पाप करता है,</verse>
				<verse number="3">और जो व्यक्‍ति पाप करता है, यदि वह अभ्‍यंजित पुरोहित है, तो वह प्रजा को भी दोषी बनाता है। ऐसा व्यक्‍ति अपने पाप के लिए, जो उसने किया है, प्रभु को एक निष्‍कलंक बछड़ा पाप-बलि के रूप में चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="4">वह मिलन-शिविर के द्वार पर, प्रभु के सम्‍मुख बछड़े को लाएगा, और उसके सिर पर अपना हाथ रखेगा तथा प्रभु के सम्‍मुख उसको बलि करेगा।</verse>
				<verse number="5">अभ्‍यंजित पुरोहित बछड़े का कुछ रक्‍त लेगा, और उसको मिलन-शिविर में लाएगा।</verse>
				<verse number="6">पुरोहित अपनी अंगुली रक्‍त में डुबाएगा और उसका कुछ अंश प्रभु के सम्‍मुख, पवित्र स्‍थान के अन्‍त:पट के आगे सात बार छिड़केगा।</verse>
				<verse number="7">तत्‍पश्‍चात् पुरोहित रक्‍त का कुछ अंश मिलन-शिविर में स्‍थित सुगन्‍धित धूप की वेदी के सींगों पर, प्रभु के सम्‍मुख लगाएगा। वह बछड़े का शेष रक्‍त मिलन-शिविर के द्वार पर अग्‍नि-बलि की वेदी की आधार-पीठिका में उण्‍डेल देगा।</verse>
				<verse number="8">वह पाप-बलि के बछड़े की यह सब चर्बी उससे अलग करेगा: अंतड़ियों को ढांपने वाली चर्बी, अंतड़ियों के ऊपर लिपटी हुई चर्बी,</verse>
				<verse number="9">दोनों गुरदे और उनके ऊपर की चर्बी, जो कमर के पास रहती है, और गुरदों सहित कलेजे के ऊपर की झिल्‍ली।</verse>
				<verse number="10">(सारी चर्बी को वह ऐसे अलग करे, जैसे सहभागिता-बलि के चढ़ावे के बैल से अलग की जाती है।) पुरोहित अग्‍नि-बलि की वेदी पर उसको जलाएगा।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु बछड़े की खाल, उसका सारा मांस, सिर, पैर, अंतड़ियाँ, गोबर,</verse>
				<verse number="12">अर्थात् सारे बछड़े के शेष अंश को वह पड़ाव के बाहर शुद्ध स्‍थान में, जहाँ राख डाली जाती है, ले जाकर लकड़ियों की अग्‍नि में जलाएगा। जहाँ राख डाली जाती है, वहीं वह जलाया जाएगा।</verse>
				<verse number="13">‘यदि सम्‍पूर्ण इस्राएली मण्‍डली अनजाने में पाप करे, और वह बात धर्मसभा की आँखों से छिपी हो और वे उन कार्यों में से, जिन्‍हें प्रभु ने मना किया, कोई कार्य करने के कारण दोषी ठहरें,</verse>
				<verse number="14">तो जब पाप, जो उन्‍होंने किया है, विदित हो जाता है तब धर्मसभा एक बछड़ा पाप-बलि के रूप में चढ़ाएगी। वह उसे मिलन-शिविर में लाएगी।</verse>
				<verse number="15">मण्‍डली के धर्मवृद्ध प्रभु के सम्‍मुख बछड़े के सिर पर अपना हाथ रखेंगे और बछड़ा वेदी के सम्‍मुख बलि किया जाएगा।</verse>
				<verse number="16">अभ्‍यंजित पुरोहित बछड़े का कुछ रक्‍त मिलन-शिविर में लाएगा।</verse>
				<verse number="17">पुरोहित अपनी अंगुली रक्‍त में डुबाएगा और प्रभु के सम्‍मुख अन्‍त:पट के आगे सात बार उसको छिड़केगा।</verse>
				<verse number="18">वह रक्‍त का कुछ अंश प्रभु के सम्‍मुख मिलन-शिविर में स्‍थित वेदी के सींगों पर लगाएगा। वह शेष रक्‍त को अग्‍नि-बलि की वेदी, जो मिलन-शिविर के द्वार पर है, की आधार-पीठिका में उण्‍डेल देगा।</verse>
				<verse number="19">वह उसकी सब चर्बी उससे अलग करके वेदी पर जलाएगा।</verse>
				<verse number="20">वह बछड़े के साथ वैसा ही करेगा जैसा उसने पाप-बलि के बछड़े के साथ किया था। पुरोहित लोगों के लिए प्रायश्‍चित करेगा और वे क्षमा प्राप्‍त करेंगे।</verse>
				<verse number="21">वह बछड़े को पड़ाव के बाहर ले जाएगा। जैसा उसने पहले बछड़े को जलाया था, वैसा इसको भी जलाएगा। यह धर्मसभा की पाप-बलि है।</verse>
				<verse number="22">‘यदि कोई मुखिया पाप करे, अनजाने में उन कार्यों में से किसी कार्य को करे जिन्‍हें प्रभु परमेश्‍वर ने मना किया और यों वह दोषी ठहरे,</verse>
				<verse number="23">जब पाप, जो उसने किया है, उस पर विदित किया जाए, तो वह अपने चढ़ावे के रूप में एक निष्‍कलंक बकरा लाएगा।</verse>
				<verse number="24">वह बकरे के सिर पर अपना हाथ रखेगा, और जहाँ वे अग्‍नि-बलि के पशु को प्रभु के सम्‍मुख बलि करते हैं वहाँ, उस स्‍थान पर, उसको बलि करेगा। यह पाप-बलि है।</verse>
				<verse number="25">तब पुरोहित अपनी अंगुली से पाप-बलि के पशु का कुछ रक्‍त लेगा, और उसे अग्‍नि-बलि की वेदी के सींगों पर लगाएगा। वह शेष रक्‍त को अग्‍नि-बलि की वेदी की आधार-पीठिका में उण्‍डेल देगा।</verse>
				<verse number="26">वह सहभागिता-बलि की चर्बी के सदृश सब चर्बी को वेदी पर जलाएगा। इस प्रकार पुरोहित मुखिया के हेतु, उसके पाप के निमित्त प्रायश्‍चित करेगा और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="27">‘यदि कोई सामान्‍य व्यक्‍ति अनजाने में पाप करे, उन कार्यों में से किसी कार्य को करे जिन्‍हें प्रभु ने मना किया और यों वह दोषी ठहरे,</verse>
				<verse number="28">जब उसका पाप, जो उसने किया है, उस पर विदित किया जाए, तो वह चढ़ावे के रूप में अपने पाप के लिए, जिसे उसने किया है, एक निष्‍कलंक बकरी लाएगा।</verse>
				<verse number="29">वह पाप-बलि के पशु के सिर पर अपना हाथ रखेगा और अग्‍नि-बलि के स्‍थान पर पाप-बलि के पशु को बलि करेगा।</verse>
				<verse number="30">पुरोहित अपनी अंगुली से उसका कुछ रक्‍त लेगा और उसे अग्‍नि-बलि की वेदी के सींगों पर लगाएगा। वह शेष रक्‍त को वेदी की आधार-पीठिका में उण्‍डेल देगा।</verse>
				<verse number="31">जैसे सहभागिता-बलि के पशु की चर्बी निकाली जाती है, वैसे ही वह उसकी सब चर्बी निकालेगा। पुरोहित प्रभु के लिए सुखद सुगन्‍ध के हेतु चर्बी को वेदी पर जलाएगा। पुरोहित उस व्यक्‍ति के लिए प्रायश्‍चित करेगा और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="32">‘यदि वह सामान्‍य व्यक्‍ति पाप-बलि के लिए चढ़ावे में मेमना लाता है, तो वह निष्‍कलंक मादा मेमना लाएगा।</verse>
				<verse number="33">वह पाप-बलि के पशु के सिर पर अपना हाथ रखेगा, और जहाँ वे अग्‍नि-बलि का पशु बलि करते हैं, वहाँ, उस स्‍थान पर, पाप-बलि के लिए उसको बलि करेगा।</verse>
				<verse number="34">पुरोहित अपनी अंगुली से पाप-बलि का कुछ रक्‍त लेगा और उसे अग्‍नि-बलि की वेदी के सींगों पर लगाएगा। वह शेष रक्‍त को वेदी की आधार-पीठिका में उण्‍डेल देगा।</verse>
				<verse number="35">जैसे सहभागिता-बलि के मेमने की चर्बी निकाली जाती है वैसे ही वह उसकी सब चर्बी निकालेगा। पुरोहित प्रभु को अग्‍नि में अर्पित अन्‍य बलि के अनुसार उसको भी वेदी पर जलाएगा। पुरोहित उस व्यक्‍ति के हेतु उसके पाप के निमित्त, जो उसने किया है, प्रायश्‍चित्त करेगा और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">‘यदि कोई व्यक्‍ति साक्षी होकर ऐसा पाप करता है कि शपथ खिलाकर पूछने पर कि “क्‍या तुमने यह देखा है,” अथवा “क्‍या तुम यह जानते हो?” वह बात को प्रकट नहीं करता है, तो उसे अपने अधर्म का भार स्‍वयं वहन करना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="2">अथवा यदि कोई व्यक्‍ति किसी अशुद्ध वस्‍तु को, चाहे वह अशुद्ध वनपशु, अशुद्ध पालतू पशु या अशुद्ध रेंगनेवाले जीव-जन्‍तु की लोथ हो, स्‍पर्श करता है और उससे यह बात छिपी रहती है तो वह अशुद्ध और दोषी हो जाएगा।</verse>
				<verse number="3">अथवा यदि वह किसी अशुद्ध मनुष्‍य को स्‍पर्श करता है, चाहे वह अशुद्धता किसी भी प्रकार की हो, जिसको स्‍पर्श कर व्यक्‍ति अशुद्ध हो जाता है, और उससे यह बात छिपी रहती है तो जब उसे यह ज्ञात होगा तब वह दोषी हो जाएगा।</verse>
				<verse number="4">अथवा यदि कोई व्यक्‍ति बिना विचार किए भला-बुरा करने की शपथ खाता है, बिना विचार किए कोई भी शपथ खाता है, और उससे यह बात छिपी रहती है, तो जब उसे यह ज्ञात होगी तब वह दोषी हो जाएगा।</verse>
				<verse number="5">यदि कोई व्यक्‍ति इन बातों में से किसी एक के कारण दोषी बनता है, तो वह अपने पाप को स्‍वीकार करेगा, जिसे उसने किया है।</verse>
				<verse number="6">जो पाप उसने किया है, उसके कारण वह प्रभु के सम्‍मुख अपनी दोष-बलि लाएगा। वह पाप-बलि के लिए रेवड़ में से एक मादा मेमना अथवा बकरी लाएगा। पुरोहित उस व्यक्‍ति के हेतु उसके पाप के निमित्त प्रायश्‍चित्त करेगा।</verse>
				<verse number="7">‘यदि वह मेमना या बकरी चढ़ाने में असमर्थ है, तो जो पाप उसने किया है, उसके कारण वह प्रभु के सम्‍मुख अपनी दोष-बलि के रूप में दो पण्‍डुक या कबूतर के दो बच्‍चे लाएगा: उनमें से एक बच्‍चा पाप-बलि के लिए और दूसरा अग्‍नि-बलि के लिए।</verse>
				<verse number="8">वह उनको पुरोहित के पास लाएगा। पुरोहित पाप-बलि के पक्षी को पहले चढ़ाएगा। वह उसका सिर गरदन के पास से मरोड़ देगा, पर उसे अलग नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="9">वह पाप-बलि का कुछ रक्‍त वेदी की एक ओर छिड़केगा, परन्‍तु शेष रक्‍त वेदी की आधार-पीठिका में बहाया जाएगा। यह पाप-बलि है।</verse>
				<verse number="10">तत्‍पश्‍चात् वह दूसरे पक्षी को विधि के अनुसार अग्‍नि-बलि में चढ़ाएगा। पुरोहित उस व्यक्‍ति के हेतु, उसके पाप के निमित्त, जो उसने किया है, प्रायश्‍चित्त करेगा और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="11">‘यदि वह दो पण्‍डुक या कबूतर के दो बच्‍चे चढ़ाने में असमर्थ है तो, जो पाप उसने किया है, उसके कारण वह प्रभु के सम्‍मुख अपनी पाप-बलि के रूप में एक किलो मैदा लाएगा। वह उस पर तेल नहीं डालेगा। वह उस पर लोबान भी नहीं रखेगा; क्‍योंकि यह पाप-बलि है।</verse>
				<verse number="12">वह उसको पुरोहित के पास लाएगा। पुरोहित उसमें से मुट्ठी भर मैदा स्‍मरण दिलाने वाले भाग के रूप में, प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलियों के ऊपर, वेदी पर जलाएगा। यह पाप-बलि है।</verse>
				<verse number="13">पुरोहित उस व्यक्‍ति के पाप के लिए, जो उसने इन बातों में से किसी एक बात में किया है प्रायश्‍चित्त करेगा, और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी। शेष भाग अन्न-बलि के सदृश पुरोहित का होगा।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="15">‘यदि कोई व्यक्‍ति विश्‍वास-भंग करता है और प्रभु की किसी पवित्र भेंट के सम्‍बन्‍ध में अनजाने में पाप करता है, तो वह अपनी दोष-बलि के रूप में रेवड़ से एक निष्‍कलंक मेढ़ा प्रभु के पास लाएगा। उसका मूल्‍य पवित्र स्‍थान की तौल के अनुसार चांदी के सिक्‍के में निश्‍चित किया जाएगा। यह दोष-बलि है।</verse>
				<verse number="16">जो पाप उसने पवित्र भेंट के सम्‍बन्‍ध में किया है, उसकी क्षति-पूर्ति भी वह करेगा। वह इसमें पांचवाँ भाग जोड़कर पुरोहित को देगा। पुरोहित दोष-बलि में मेढ़ा चढ़ाकर उसके हेतु प्रायश्‍चित करेगा, और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="17">‘यदि कोई व्यक्‍ति पाप करे, वह उन कार्यों में से किसी कार्य को करे जिन्‍हें प्रभु ने मना किया, यद्यपि वह यह नहीं जानता है, तो भी दोषी होगा और उसे अपने अधर्म का भार स्‍वयं वहन करना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="18">वह रेवड़ में से एक निष्‍कलंक मेढ़ा पुरोहित के पास लाएगा। मेढ़ा उतने ही मूल्‍य का होगा, जितना पुरोहित दोष-बलि का निश्‍चित करेगा। जो भूल उसने अनजाने में की है, उसके कारण पुरोहित उसके निमित्त प्रायश्‍चित करेगा, और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="19">यह दोष-बलि है। वह व्यक्‍ति निश्‍चय ही प्रभु के सम्‍मुख दोषी था।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘यदि कोई व्यक्‍ति पाप करता है, धरोहर अथवा अमानत के सम्‍बन्‍ध में या चोरी के द्वारा अपने देश-भाई अथवा बहिन को धोखा देकर प्रभु के प्रति विश्‍वास-भंग करता है, अथवा यदि उसने अपने देश-भाई अथवा बहिन पर अत्‍याचार किया है,</verse>
				<verse number="3">या खोई हुई वस्‍तु को पाकर उसके विषय में झूठ बोला है, झूठी शपथ खाई है, अर्थात् इन समस्‍त कार्यों में से एक कार्य भी करने के कारण पाप करता है,</verse>
				<verse number="4">तो जब वह पाप करके दोषी हो जाता है तब जो उसने लूटा था, अथवा अत्‍याचार करके प्राप्‍त किया था, या उसके पास रखी गई धरोहर, अथवा खोई हुई वस्‍तु जो उसने पाई थी;</verse>
				<verse number="5">या जिस वस्‍तु के विषय में उसने झूठी शपथ खाई थी, इन सबको वह लौटाएगा। वह इनकी पूरी-पूरी क्षति-पूर्ति करेगा, और उसमें पांचवां भाग जोड़कर अपनी दोष-बलि के दिन उस व्यक्‍ति को देगा, जिसको वह देय है।</verse>
				<verse number="6">वह अपनी दोष-बलि के रूप में रेवड़ में से एक निष्‍कलंक मेढ़ा पुरोहित के पास प्रभु के सम्‍मुख लाएगा। मेढ़ा उतने ही मूल्‍य का होगा जितना पुरोहित दोष-बलि का निश्‍चित करेगा।</verse>
				<verse number="7">पुरोहित उस व्यक्‍ति के हेतु प्रभु के सम्‍मुख प्रायश्‍चित करेगा; इन समस्‍त कार्यों में से उस एक कार्य के लिए जिसके द्वारा वह दोषी हो गया था, उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।’</verse>
				<verse number="8">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="9">‘हारून और उसके पुत्रों को यह आदेश दे: यह अग्‍नि-बलि की व्‍यवस्‍था है। अग्‍नि-बलि भट्टी के ऊपर रातभर तथा सबेरे तक वेदी पर रहेगी। वेदी की अग्‍नि उसमें जलती रहेगी।</verse>
				<verse number="10">पुरोहित अपना सूती वस्‍त्र तथा शरीर पर सूती जांघिया पहिनेगा। तत्‍पश्‍चात् वह वेदी पर की राख, जो अग्‍नि के द्वारा अग्‍नि-बलि को भस्‍म करके बनी है, उठाएगा और उसे वेदी की एक ओर रखेगा।</verse>
				<verse number="11">तदुपरान्‍त वह अपने ये वस्‍त्र उतार कर दूसरे वस्‍त्र पहनेगा और राख को पड़ाव के बाहर किसी शुद्ध स्‍थान पर ले जाएगा।</verse>
				<verse number="12">वेदी पर अग्‍नि निरन्‍तर जलती रहेगी; वह कभी न बुझने पाए। पुरोहित प्रतिदिन सबेरे उसपर लकड़ी जलाएगा, और अग्‍नि-बलि के टुकड़े उस पर सजाकर रखेगा। वह सहभागिता-बलि की चर्बी उस पर जलाएगा।</verse>
				<verse number="13">वेदी पर अग्‍नि निरन्‍तर जलती रहेगी; वह कभी न बुझने पाए।</verse>
				<verse number="14">‘यह अन्न-बलि की व्‍यवस्‍था है: हारून के पुत्र उसको वेदी के सामने, प्रभु के सम्‍मुख चढ़ाएंगे।</verse>
				<verse number="15">उनमें से एक पुत्र अन्न-बलि का मुट्ठी भर तेल-सम्‍मिश्रित मैदा तथा अन्न-बलि के ऊपर रखा हुआ सारा लोबान लेगा, और इसको अन्न-बलि के स्‍मरण दिलाने वाले भाग के रूप में वेदी पर जलाएगा कि यह प्रभु को सुखद सुगन्‍ध हो।</verse>
				<verse number="16">हारून और उसके पुत्र उसका शेष भाग खाएंगे। वह बिना खमीर डाले पवित्र स्‍थान में खाया जाएगा। वे उसको मिलन-शिविर के आंगन में खाएंगे।</verse>
				<verse number="17">वह खमीर के साथ नहीं पकाया जाएगा। यह भाग मैंने अग्‍नि में अर्पित अपनी बलियों में से उनको प्रदान किया है। यह पाप-बलि तथा दोष-बलि के सदृश परम पवित्र है।</verse>
				<verse number="18">हारून के वंश के सब पुरुष उसको खा सकते हैं। यह तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि है कि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलियों में से यह भाग पुरोहितों का होगा। जो बलि को स्‍पर्श करेगा, वह पवित्र हो जाएगा।’</verse>
				<verse number="19">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="20">‘जिस दिन हारून का पुरोहित पद पर अभ्‍यंजन किया जाएगा उस दिन वह अपने पुत्रों के साथ प्रभु को यह चढ़ावा चढ़ाएगा: एक किलो मैदा अन्न-बलि में निरन्‍तर चढ़ाएगा; उसका आधा भाग सबेरे और आधा भाग सन्‍ध्‍या के समय चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="21">वह तवे पर तेल में पकाया जाएगा। जब वह तेल में तर हो जाए तब अन्न-बलि के पके हुए टुकड़े के रूप में उसे लाना, और प्रभु के लिए सुखद सुगन्‍ध के हेतु चढ़ाना।</verse>
				<verse number="22">हारून के पुत्रों में से जो पुरोहित उसके स्‍थान पर अभ्‍यंजित होगा, वह भी स्‍थायी संविधि के अनुसार प्रभु को उसे अर्पित करेगा; उसका सम्‍पूर्ण भाग जलाया जाएगा।</verse>
				<verse number="23">पुरोहित की सब अन्न-बलि पूर्णत: जलाई जाएगी। वह कभी नहीं खाई जाएगी।’</verse>
				<verse number="24">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="25">‘तू हारून और उसके पुत्रों से बोलना, यह पाप-बलि की व्‍यवस्‍था है: जिस स्‍थान पर अग्‍नि-बलि के पशु का वध किया जाता है, उसी स्‍थान पर प्रभु के सम्‍मुख पाप-बलि के पशु का वध किया जाएगा। वह बलि परम पवित्र है।</verse>
				<verse number="26">उसको पाप के निमित्त चढ़ाने वाला पुरोहित खाएगा। वह पवित्र स्‍थान पर, मिलन-शिविर के आंगन में खाया जाएगा।</verse>
				<verse number="27">जो कोई उसके मांस का स्‍पर्श करेगा, वह पवित्र हो जाएगा। यदि उसके रक्‍त के छींटे वस्‍त्र पर पड़ेंगे तो उस वस्‍त्र को जिस पर छींटे पड़ गए हैं, पवित्र स्‍थान पर धोना।</verse>
				<verse number="28">जिस मिट्टी के पात्र में वह उबाला जाएगा, उसको तोड़ देना। किन्‍तु यदि वह कांस्‍य के पात्र में उबाला गया है तो वह मांजा और जल से धोया जाएगा।</verse>
				<verse number="29">पुरोहितों के परिवार के सब पुरुष उसको खा सकते हैं। वह परम पवित्र है।</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु जिस पाप-बलि का रक्‍त पवित्र-स्‍थान पर प्रायश्‍चित के लिए मिलन-शिविर में लाया गया है, वह बलि नहीं खाई जाएगी वरन् आग में जलाई जाएगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">‘यह दोष-बलि की व्‍यवस्‍था है: वह परम पवित्र है।</verse>
				<verse number="2">जिस स्‍थान में अग्‍नि-बलि के पशु का वध करते हैं, उसी स्‍थान में दोष-बलि के पशु का वध किया जाएगा, और उसका रक्‍त वेदी के चारों ओर छिड़का जाएगा।</verse>
				<verse number="3">उसकी सारी चर्बी चढ़ाई जाएगी: उसकी चर्बी भरी मोटी पूँछ, अंतड़ियों को ढांपने वाली चर्बी,</verse>
				<verse number="4">दोनों गुरदे तथा वह चर्बी जो उनके ऊपर और कमर के पास रहती है, और गुरदों सहित कलेजे के ऊपर से निकाली हुई झिल्‍ली।</verse>
				<verse number="5">पुरोहित उनको वेदी पर जलाएगा। वह प्रभु को अग्‍नि में अर्पित दोष-बलि है।</verse>
				<verse number="6">पुरोहितों के परिवार के समस्‍त पुरुष उसको खा सकते हैं। वह पवित्र स्‍थान में खाई जाएगी। वह परम पवित्र है।</verse>
				<verse number="7">दोष-बलि, पाप-बलि के समान है। दोनों के लिए एक ही व्‍यवस्‍था है। जो पुरोहित उसके द्वारा प्रायश्‍चित करता है, वह उसको ले लेगा।</verse>
				<verse number="8">किसी व्यक्‍ति के अग्‍नि-बलि के पशु को चढ़ाने वाला पुरोहित उस पशु की खाल को स्‍वयं लेगा, जिसे वह चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="9">तन्‍दूर, कड़ाही अथवा तवे पर पकी हुई प्रत्‍येक अन्न-बलि चढ़ाने वाले पुरोहित की होगी, जो उसे चढ़ाता है।</verse>
				<verse number="10">तेल-सम्‍मिश्रित अथवा सूखी प्रत्‍येक अनपकी अन्न-बलि हारून के सब पुत्रों को बराबर-बराबर मिलेगी।</verse>
				<verse number="11">‘सहभागिता-बलि की, जिसे कोई व्यक्‍ति प्रभु को चढ़ाएगा, यह व्‍यवस्‍था है:</verse>
				<verse number="12">यदि वह उसको स्‍तुति के हेतु चढ़ाता है तो ऐसी स्‍तुति-बलि के साथ तेल-सम्‍मिश्रित बेखमीर रोटियां, तेल में चुपड़ी हुई बेखमीर चपातियां और तेल-सम्‍मिश्रित मैदे की पूरियां चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="13">वह स्‍तुति के लिए अर्पित सहभागिता-बलि के पशु के साथ अपने चढ़ावे के अतिरिक्‍त खमीरी रोटियां भी लाएगा।</verse>
				<verse number="14">वह ऐसे सब चढ़ावों में अर्पित वस्‍तुओं में से एक-एक रोटी चढ़ाएगा। यह प्रभु की भेंट होगी। यह सहभागिता-बलि पशु का रक्‍त छिड़कने वाले पुरोहित को प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="15">स्‍तुति के लिए अर्पित सहभागिता-बलि के पशु का मांस चढ़ावे के दिन खाया जाएगा। वह उसका कुछ भी भाग सबेरे तक नहीं छोड़ेगा।</verse>
				<verse number="16">यदि उसके चढ़ावे का बलि-पशु, मन्नत-बलि अथवा स्‍वेच्‍छा-बलि का है तो जिस दिन वह अपनी बलि को चढ़ाता है, उसी दिन बलि-मांस खाया जाएगा। जो उसमें से बचेगा, वह दूसरे दिन खाया जाएगा।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु तीसरे दिन बलि-मांस का अवशेष अग्‍नि में जलाया जाएगा।</verse>
				<verse number="18">तीसरे दिन सहभागिता-बलि के पशु का मांस खाने वाला, उसको चढ़ाने वाला व्यक्‍ति ग्रहण नहीं किया जाएगा, और न उसका फल ही उसको मिलेगा। यह अखाद्य वस्‍तु होगी। उसको खानेवाला व्यक्‍ति अपने अधर्म का भार स्‍वयं वहन करेगा।</verse>
				<verse number="19">‘वह मांस, जिसका अशुद्ध से स्‍पर्श हो जाए, नहीं खाया जाएगा। उसे अग्‍नि में जलाया जाएगा। जो व्यक्‍ति शुद्ध हैं, वे ही बलि-मांस खा सकते हैं।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु यदि कोई प्रभु को अर्पित सहभागिता बलि के पशु का मांस खाता है और वह अशुद्ध है तो वह व्यक्‍ति भी अपने लोगों के मध्‍य से नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="21">यदि कोई व्यक्‍ति अशुद्ध वस्‍तु का स्‍पर्श करता है, फिर चाहे वह मनुष्‍य की अशुद्धता हो, अथवा अशुद्ध पशु या कोई घृणित तथा अशुद्ध वस्‍तु हो, और प्रभु को अर्पित सहभागिता-बलि के पशु का मांस खाता है तो वह व्यक्‍ति भी अपने लोगों के मध्‍य से नष्‍ट किया जाएगा।’</verse>
				<verse number="22">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="23">‘इस्राएली समाज से बोलना: तुम बैल, भेड़ अथवा बकरी की चर्बी नहीं खाओगे।</verse>
				<verse number="24">स्‍वाभाविक मृत्‍यु से मरे पशु की चर्बी एवं हिंस्र पशु के फाड़े गए पशु की चर्बी का अन्‍य काम में उपयोग किया जा सकता है; किन्‍तु तुम उसको कदापि मत खाना।</verse>
				<verse number="25">प्रभु को अग्‍नि में अर्पित चढ़ावे के पशु की चर्बी खाने वाला प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने लोगों के मध्‍य से नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="26">तुम अपने निवास-स्‍थानों में न तो पक्षी का और न पशु ही का रक्‍तपान करोगे।</verse>
				<verse number="27">प्रत्‍येक व्यक्‍ति, जो रक्‍तपान करेगा, वह अपने लोगों के मध्‍य से नष्‍ट किया जाएगा।’</verse>
				<verse number="28">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="29">‘इस्राएली समाज से बोलना: प्रभु को सहभागिता-बलि का पशु चढ़ाने वाला व्यक्‍ति अपना चढ़ावा प्रभु के पास लाएगा, और अपने सहभागिता-बलि पशु के माँस में से</verse>
				<verse number="30">अपने हाथ में प्रभु को अग्‍नि में अर्पित करने के लिए वक्ष सहित चर्बी लाएगा; वह वक्ष इसलिए लाएगा कि उसे लहर-बलि के रूप में प्रभु के सम्‍मुख लहराया जा सके।</verse>
				<verse number="31">पुरोहित चर्बी को वेदी पर जलाएगा, किन्‍तु वक्ष हारून और उसके पुत्रों का होगा।</verse>
				<verse number="32">तुम अपनी सहभागिता-बलि के पशु की दाहिनी जांघ भी चढ़ावे के रूप में पुरोहित को देना।</verse>
				<verse number="33">सहभागिता-बलि पशु के रक्‍त एवं चर्बी को चढ़ाने वाला हारून का पुत्र अपने भाग में दाहिनी जांघ प्राप्‍त करेगा।</verse>
				<verse number="34">मैंने इस्राएली समाज से लहर-बलि का वक्ष एवं अर्पण की जांघ उनकी सहभागिता-बलियों में से ली है, और उनको पुरोहित हारून और उसके पुत्रों को प्रदान किया है जिससे वह इस्राएली समाज की ओर से स्‍थायी देयभाग के रूप में उन्‍हें मिलता रहे।</verse>
				<verse number="35">जिस दिन हारून और उसके पुत्र प्रभु के लिए पुरोहित का कार्य करने के लिए अर्पित किए गए, उसी दिन से प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि में से उनका यह भाग पवित्र किया गया है।</verse>
				<verse number="36">जिस दिन उनका पुरोहित पद पर अभ्‍यंजन किया गया, उसी दिन प्रभु ने इस्राएली समाज को यह भाग देने का आदेश दिया। यह उनकी पीढ़ी से पीढ़ी के लिए स्‍थायी संविधि है।’</verse>
				<verse number="37">यह अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि, पाप-बलि, दोष-बलि, पुरोहित की प्रतिष्‍ठान-बलि और सहभागिता-बलि की व्‍यवस्‍था है,</verse>
				<verse number="38">जिसका आदेश प्रभु ने सीनय पर्वत पर मूसा को उस दिन दिया था, जब उसने इस्राएली समाज को आज्ञा दी थी कि वे लोग अपना-अपना चढ़ावा प्रभु को सीनय के निर्जन प्रदेश में चढ़ाएँ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू हारून और उसके साथ उसके पुत्र, उनकी पोशाकें, अभ्‍यंजन का तेल, पाप-बलि का बछड़ा, दो मेढ़े और बेखमीर रोटी की टोकरी ले;</verse>
				<verse number="3">और सब मण्‍डली को मिलन-शिविर के द्वार पर एकत्र कर।’</verse>
				<verse number="4">जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी, उन्‍होंने वैसा ही किया। मण्‍डली मिलन-शिविर के द्वार पर एकत्र हुई।</verse>
				<verse number="5">मूसा ने मण्‍डली से कहा, ‘जो कार्य करने का आदेश प्रभु ने दिया, वह यह है।’</verse>
				<verse number="6">मूसा हारून और उसके पुत्रों को निकट लाए और उन्‍होंने उनको जल से स्‍नान कराया।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने हारून को कुरता पहनाया, और कुरते को कमरबन्‍द से कस दिया। उसे अंगरखा पहनाया। उस के ऊपर उरावरण डाला, और कलात्‍मक ढंग से बुने हुए उरावरण के पट्टे से उसको बाँधकर कस दिया।</verse>
				<verse number="8">उसको उरपट पहनाया और उसके भीतर ऊरीम और तुम्‍मीम रख दिए।</verse>
				<verse number="9">उसके सिर पर साफा रखा, और उस पर सामने की ओर स्‍वर्ण-पुष्‍प अर्थात् पवित्र किरीट-पट लगाया; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="10">मूसा ने अभ्‍यंजन का तेल लिया, और निवास-स्‍थान एवं उसमें जो कुछ था, उन सबको अभ्‍यंजित कर पवित्र किया।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने उसमें से कुछ तेल सात बार वेदी पर छिड़का और पवित्र करने के अभिप्राय से वेदी और उसके सब पात्र, कण्‍डाल और उसकी आधार-पीठिका को अभ्‍यंजित किया।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने अभ्‍यंजन का कुछ तेल हारून के सिर पर उण्‍डेला, उसे पवित्र करने के लिए उसका अभ्‍यंजन किया।</verse>
				<verse number="13">तत्‍पश्‍चात् मूसा हारून के पुत्रों को निकट लाए। उन्‍हें कुरता पहनाया और कमरबन्‍द बाँधा। उन्‍हें टोपी पहनायी; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="14">मूसा पाप-बलि का बछड़ा पास लाए। हारून और उसके पुत्रों ने पाप-बलि के बछड़े के सिर पर अपने हाथ रखे।</verse>
				<verse number="15">तब मूसा ने उसको बलि किया। उन्‍होंने उसका रक्‍त लिया, और उसको अंगुली से वेदी के सींगों के चारों ओर लगा दिया। यों उन्‍होंने वेदी को शुद्ध किया और रक्‍त वेदी की आधार-पीठिका में उण्‍डेल दिया। उसके प्रायश्‍चित्त के निमित्त उसको पवित्र किया।</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने अंतड़ियों की चर्बी, कलेजे की झिल्‍ली और चर्बी सहित दोनों गुरदों को लेकर उनको वेदी पर जलाया।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु उन्‍होंने बछड़े, उसकी खाल, माँस, और गोबर को पड़ाव के बाहर आग में जलाया; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="18">तब मूसा ने अग्‍नि-बलि का मेढ़ा अर्पित किया। हारून और उसके पुत्रों ने मेढ़े के सिर पर अपने हाथ रखे।</verse>
				<verse number="19">मूसा ने उसको बलि किया, और रक्‍त वेदी के चारों ओर छिड़क दिया।</verse>
				<verse number="20">जब मेढ़े के टुकड़े किए गए, तब मूसा ने उसके सिर, उसके टुकड़ों और चर्बी को जलाया।</verse>
				<verse number="21">जब अंतड़ियाँ और पैर जल से धोए गए तब मूसा ने वेदी पर सम्‍पूर्ण मेढ़े को जलाया; और वह सुखद सुगन्‍ध, प्रभु को अग्‍नि में अर्पित अग्‍नि-बलि हो गया; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="22">तब मूसा ने दूसरा मेढ़ा, पुरोहित की अभिषेक-बलि का मेढ़ा, अर्पित किया। हारून और उसके पुत्रों ने मेढ़े के सिर पर अपने हाथ रखे।</verse>
				<verse number="23">मूसा ने उसको बलि किया, और उसका कुछ रक्‍त लेकर हारून के दाहिने कान की लौ पर, उसके दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों पर लगा दिया।</verse>
				<verse number="24">हारून के पुत्र निकट लाए गए। मूसा ने कुछ रक्‍त उनके दाहिने कान की लौ पर, उनके दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों पर लगाया। मूसा ने शेष रक्‍त वेदी के चारों ओर छिड़क दिया।</verse>
				<verse number="25">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने चर्बी, चर्बी भरी मोटी पूंछ, अंतड़ियों की चर्बी, कलेजे की झिल्‍ली, दोनों गुरदे और उनकी चर्बी और दाहिनी जांघ ली।</verse>
				<verse number="26">उन्‍होंने प्रभु के सम्‍मुख रखी हुई बेखमीर रोटियों की टोकरी में से एक बेखमीर रोटी, तेल-सम्‍मिश्रित मैदे की एक चपाती और एक पूरी ली और उनको चर्बी एवं दाहिनी जांघ पर रख दिया।</verse>
				<verse number="27">मूसा ने ये वस्‍तुएँ हारून और उसके पुत्रों के हाथों पर रखीं, और उनको लहर-बलि के लिए प्रभु के सम्‍मुख लहराया।</verse>
				<verse number="28">तत्‍पश्‍चात् मूसा ने उनको उनके हाथ से लिया और अग्‍नि-बलि के साथ वेदी पर जला दिया। यह अभिषेक-बलि, प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध थी।</verse>
				<verse number="29">मूसा ने वक्ष लिया, और उसको लहर-बलि के लिए प्रभु के सम्‍मुख लहराया। यह अभिषेक-बलि के मेढ़े में से मूसा का भाग था; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="30">मूसा ने अभ्‍यंजन-तेल तथा वेदी पर रखा हुआ रक्‍त लिया और उन्‍हें हारून तथा उसकी पोशाक पर, उसके पुत्रों एवं उनकी पोशाकों पर छिड़का। इस प्रकार उन्‍होंने हारून तथा उसकी पोशाक और उसके पुत्रों एवं उनकी पोशाकों को पवित्र किया।</verse>
				<verse number="31">मूसा ने हारून और उसके पुत्रों से कहा, ‘मिलन-शिविर के द्वार पर माँस उबालो, और वहीं बैठकर उसको एवं अभिषेक-बलि की टोकरी की रोटियों को खाओ, जैसा मैंने आदेश दिया था, “हारून और उसके पुत्र उसको खाएँगे” ।</verse>
				<verse number="32">माँस और रोटियों के अवशेष को आग में जला देना।</verse>
				<verse number="33">तुम सात दिन तक मिलन-शिविर के द्वार से बाहर नहीं निकलोगे, जब तक तुम्‍हारे अभिषेक संस्‍कार के दिन न बीत जाएँ; क्‍योंकि पुरोहित पद पर तुम्‍हारा अभिषेक करने में सात दिन लगेंगे।</verse>
				<verse number="34">जैसा आज किया गया, वैसा ही करने की आज्ञा प्रभु ने दी है कि तुम्‍हारे लिए प्रायश्‍चित्त किया जाए।</verse>
				<verse number="35">प्रभु ने जिन आज्ञाओं का पालन करने को कहा है, उनका तुम मिलन-शिविर के द्वार पर सात दिन और सात रात रहकर पालन करोगे, अन्‍यथा तुम मर जाओगे; क्‍योंकि ऐसा ही आदेश मुझे दिया गया है।’</verse>
				<verse number="36">हारून और उसके पुत्रों ने उन सब कार्यों को किया जिनका आदेश प्रभु ने मूसा के द्वारा दिया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">मूसा ने आठवें दिन हारून, उसके पुत्रों एवं इस्राएल के धर्मवृद्धों को बुलाया।</verse>
				<verse number="2">मूसा ने हारून से कहा, ‘तुम पाप-बलि के लिए एक निष्‍कलंक बछड़ा तथा अग्‍नि-बलि के हेतु निष्‍कलंक मेढ़ा लेना और प्रभु के सम्‍मुख उन्‍हें चढ़ाना।</verse>
				<verse number="3">तुम इस्राएली समाज से यह कहना, पाप-बलि के लिए एक बकरा, और अग्‍नि-बलि के लिए एक-एक वर्ष का निष्‍कलंक बछड़ा और मेमना लो;</verse>
				<verse number="4">सहभागिता-बलि में प्रभु के सम्‍मुख बलि करने के हेतु बैल तथा मेढ़ा एवं तेल-सम्‍मिश्रित मैदा की अन्न-बलि लो; क्‍योंकि प्रभु आज तुम्‍हें दर्शन देगा।’</verse>
				<verse number="5">जिन वस्‍तुओं को लाने का आदेश मूसा ने दिया था, वे उनको मिलन-शिविर के द्वार पर ले आए। सारी मण्‍डली निकट आई और प्रभु के सम्‍मुख खड़ी हो गई।</verse>
				<verse number="6">मूसा ने कहा, ‘यह वह कार्य है जिसको करने का आदेश प्रभु ने तुम्‍हें दिया है; और तब तुम्‍हें प्रभु की महिमा दिखाई देगी।’</verse>
				<verse number="7">मूसा ने हारून से कहा, ‘वेदी के निकट अपनी पाप-बलि तथा अग्‍नि-बलि अर्पित करो; और अपने तथा अपने परिवार के लिए प्रायश्‍चित्त करो। लोगों का चढ़ावा भी चढ़ाओ और उनके लिए प्रायश्‍चित्त करो; जैसी प्रभु ने आज्ञा दी थी।’</verse>
				<verse number="8">हारून वेदी के निकट गया। उसने पाप-बलि के बछड़े का वध किया, जो स्‍वयं हारून के लिए था।</verse>
				<verse number="9">हारून के पुत्रों ने उसके सम्‍मुख रक्‍त प्रस्‍तुत किया। उसने रक्‍त में अपनी अंगुली डुबोई और वेदी के सींगों पर उसको लगाया। शेष रक्‍त वेदी की आधार-पीठिका में उण्‍डेल दिया।</verse>
				<verse number="10">उसने पाप-बलि के पशु की चर्बी, गुरदों और कलेजे की झिल्‍ली को वेदी पर जलाया; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="11">उसने माँस और खाल को पड़ाव के बाहर आग में जलाया।</verse>
				<verse number="12">उसने अग्‍नि-बलि के पशु का वध किया। हारून के पुत्रों ने रक्‍त उसके हाथ में दिया। उसने उसको वेदी के चारों ओर छिड़का।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने अग्‍नि-बलि-पशु के टुकड़े, उसके सिर के साथ हारून के हाथ में दिए। उसने उनको वेदी पर जलाया।</verse>
				<verse number="14">उसने अंतड़ियाँ तथा पैर धोए और उनको अग्‍नि-बलि-पशु के साथ वेदी पर जलाया।</verse>
				<verse number="15">हारून ने लोगों का चढ़ावा चढ़ाया। पाप-बलि का बकरा जो लोगों के लिए था, उसे उसने लिया और उसका वध किया। तत्‍पश्‍चात् उसे भी प्रथम पाप-बलि के सदृश पाप के हेतु अर्पित किया।</verse>
				<verse number="16">उसने अग्‍नि-बलि भी चढ़ाई, और उसको विधि के अनुसार अर्पित किया।</verse>
				<verse number="17">उसने अन्न-बलि भी चढ़ाई। उसने उससे अपनी मुट्ठी भरी, और प्रात:काल की अग्‍नि-बलि के अतिरिक्‍त इसको भी वेदी पर जलाया।</verse>
				<verse number="18">उसने लोगों की सहभागिता-बलि के बैल तथा मेढ़े का वध किया। हारून के पुत्रों ने रक्‍त उसके हाथ में दिया। उसने उसको वेदी के चारों ओर छिड़का।</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने बैल की चर्बी, मेढ़े की चर्बी, चर्बी भरी मोटी पूँछ, अंतड़ियों को ढाँपने वाली चर्बी, गुरदों सहित कलेजे की झिल्‍ली भी उसके हाथ में दी।</verse>
				<verse number="20">उन्‍होंने चर्बी को पशुओं के वक्षों पर रखा, और उसने वेदी पर चर्बी जलाई।</verse>
				<verse number="21">परन्‍तु हारून ने वक्षों और दाहिनी जांघ को प्रभु के सम्‍मुख लहर-बलि के रूप में लहराया; जैसा मूसा ने आदेश दिया था।</verse>
				<verse number="22">हारून ने लोगों की ओर हाथ उठाए और उन्‍हें आशीर्वाद दिया। वह पाप-बलि, अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि चढ़ाकर नीचे उतर आया।</verse>
				<verse number="23">मूसा और हारून मिलन-शिविर में आए। जब वे बाहर निकले, उन्‍होंने लोगों को आशीर्वाद दिया। तत्‍पश्‍चात् प्रभु की महिमा सब लोगों को दिखाई दी।</verse>
				<verse number="24">प्रभु के सम्‍मुख से आग निकली और उसने अग्‍निबलि एवं वेदी की चर्बी को भस्‍म कर दिया। यह देखकर लोगों ने जय-जयकार किया। उन्‍होंने मुँह के बल गिरकर वन्‍दना की।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">हारून के पुत्रों, नादब और अबीहू, ने अपना-अपना धूपदान लिया। उन्‍होंने उसमें आग भरी, और उसके ऊपर धूप रखी। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने प्रभु के सम्‍मुख अपवित्र अग्‍नि अर्पित की, जिसकी आज्ञा प्रभु ने नहीं दी थी।</verse>
				<verse number="2">तब प्रभु के सम्‍मुख से आग निकली, और उसने उनको भस्‍म कर दिया। वे प्रभु के सम्‍मुख मर गए।</verse>
				<verse number="3">मूसा ने हारून से कहा, ‘प्रभु ने यही बात कही थी: “अपने निकटवर्ती लोगों के मध्‍य, मैं स्‍वयं को पवित्र सिद्ध करूँगा; समस्‍त लोगों के सम्‍मुख मैं अपनी महिमा करूँगा।” ’ परन्‍तु हारून मौन रहा।</verse>
				<verse number="4">मूसा ने हारून के चाचा ऊज्‍जीएल के पुत्रों, मीशाएल और एलसापन, को बुलाया। उन्‍होंने उनसे कहा, ‘निकट आओ, और अपने भतीजों को पवित्र स्‍थान के सामने से उठाकर पड़ाव के बाहर ले जाओ।’</verse>
				<verse number="5">वे निकट आए और अपने कुरतों से ही उनको उठाकर पड़ाव के बाहर ले गए; जैसा मूसा बोले थे।</verse>
				<verse number="6">मूसा ने हारून और उसके पुत्रों− एलआजर तथा ईतामर−से कहा, ‘तुम मृत्‍यु शोक प्रकट करने के लिए अपने सिर के बाल मत बिखराओ, अपने वस्‍त्र भी मत फाड़ो। ऐसा न हो कि तुम मर जाओ, और समस्‍त मण्‍डली पर प्रभु का क्रोध भड़क उठे। किन्‍तु तुम्‍हारे भाई-बन्‍धु, इस्राएल के सब वंशज, उस आग के लिए विलाप करें, जिसको प्रभु ने प्रज्‍वलित किया है।</verse>
				<verse number="7">तुम मिलन-शिविर के द्वार से बाहर मत निकलना, अन्‍यथा तुम भी मर जाओगे; क्‍योंकि प्रभु के अभ्‍यंजन का तेल तुम पर लगा है।’ उन्‍होंने मूसा के आदेशानुसार किया।</verse>
				<verse number="8">प्रभु हारून से बोला,</verse>
				<verse number="9">‘जब तू अथवा तेरे साथ तेरे पुत्र मिलन-शिविर में प्रवेश करें तब अंगूर का रस या मदिरा मत पीना। ऐसा न हो कि तुम मर जाओ। यह तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी के लिए स्‍थायी संविधि है।</verse>
				<verse number="10">तुम्‍हें पवित्र और अपवित्र के मध्‍य, शुद्ध और अशुद्ध के मध्‍य, भेद पहचानना है।</verse>
				<verse number="11">तुम्‍हें इस्राएली समाज को वे सब संविधियाँ सिखाना है, जिन्‍हें मैंने मूसा के द्वारा इस्राएलियों को बतलाया है।’</verse>
				<verse number="12">मूसा हारून तथा उसके बचे हुए दोनों पुत्रों−एलआजर और ईतामर−से बोले, ‘प्रभु को अग्‍नि में अर्पित अन्न-बलि का शेष भाग लो, और उसको बिना खमीर डाले वेदी के निकट खाओ; क्‍योंकि वह परम पवित्र है।</verse>
				<verse number="13">तुम उसको पवित्र स्‍थान में खाना। वह प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि में से तुम्‍हारा और तुम्‍हारे पुत्रों का देय भाग है; क्‍योंकि मुझे ऐसी ही आज्ञा दी गई है।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु तुम तथा तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारे पुत्र-पुत्रियाँ लहराया जानेवाला वक्ष और अर्पित की जानेवाली जांघ किसी शुद्ध स्‍थान में खा सकते हैं; क्‍योंकि वे इस्राएली समाज की सहभागिता-बलि में से तुम्‍हें एवं तुम्‍हारी संतान को देय भाग के रूप में दिए गए हैं।</verse>
				<verse number="15">इस्राएली लोग अग्‍नि में अर्पित चर्बी के साथ लहराया जानेवाला वक्ष और अर्पित की जानेवाली जांघ प्रभु के सम्‍मुख लहर-बलि के रूप में लहराने के हेतु लाएँगे। ये तुम्‍हारा और तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारे पुत्रों का स्‍थायी देय भाग है; जैसी प्रभु ने आज्ञा दी है।’</verse>
				<verse number="16">जब मूसा ने पाप-बलि के बकरे की अत्‍यधिक खोज की, तब ज्ञात हुआ कि वह जलाया जा चुका है । वह हारून के बचे हुए दोनों पुत्रों, एलआजर तथा ईतामर, पर क्रुद्ध हुए। उन्‍होंने कहा,</verse>
				<verse number="17">‘जब कि पाप-बलि परम पवित्र है और तुम्‍हें वह इसलिए दी गई है कि मण्‍डली के अधर्म का भार वहन करके प्रभु के सम्‍मुख उनके लिए प्रायश्‍चित्त करो तब तुमने उसको पवित्र स्‍थान में क्‍यों नहीं खाया?</verse>
				<verse number="18">देखो, उसका रक्‍त भी पवित्र स्‍थान के भीतरी भाग में नहीं लाया गया था। तुम्‍हें उसको पवित्र स्‍थान में निश्‍चय खाना चाहिए था; जैसे मैंने आदेश दिया था।’</verse>
				<verse number="19">हारून मूसा से बोला, ‘देखिए, आज ही उन्‍होंने अपनी पाप-बलि तथा अग्‍नि-बलि प्रभु के सम्‍मुख चढ़ाई, फिर भी मुझ पर ऐसी विपत्तियाँ पड़ीं! यदि मैं आज पाप-बलि का माँस खाता तो क्‍या यह प्रभु की दृष्‍टि में उचित होता?’</verse>
				<verse number="20">जब मूसा ने यह सुना तो उन्‍हें अपनी दृष्‍टि में यह बात उचित लगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">प्रभु मूसा और हारून से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली समाज से कहो: तुम पृथ्‍वी के समस्‍त जीवित पशुओं में से इन पशुओं को खा सकते हो।</verse>
				<verse number="3">पशुओं में से सब चिरे और फटे खुरवाले तथा पागुर करने वाले पशुओं को तुम खा सकते हो।</verse>
				<verse number="4">फिर भी तुम पागुर करने वाले अथवा फटे खुरवाले पशुओं में से इन पशुओं को नहीं खाना। ऊंट: वह पागुर तो करता है परन्‍तु उसके खुर चिरे हुए नहीं होते। अत: वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="5">चट्टानी बिज्‍जू: वह पागुर तो करता है, परन्‍तु उसके खुर चिरे हुए नहीं होते। अत: वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="6">खरगोश: वह पागुर तो करता है, परन्‍तु उसके खुर चिरे हुए नहीं होते। अत: वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="7">सूअर: वह चिरे अथवा फटे खुरवाला पशु तो है, परन्‍तु वह पागुर नहीं करता। अत: वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="8">तुम इनके माँस को नहीं खाना। इनकी लोथ को स्‍पर्श भी मत करना। ये तुम्‍हारे लिए अशुद्ध हैं।</verse>
				<verse number="9">‘तुम जल-जन्‍तुओं में से इन जल-जन्‍तुओं को खा सकते हो: प्रत्‍येक पंखवाला और चोईवाला जल-जन्‍तु चाहे वह समुद्र में हो, अथवा नदी में, तुम खा सकते हो।</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु झुण्‍ड-के-झुण्‍ड रहने वाले जल-जन्‍तुओं तथा अन्‍य जलचर प्राणियों में बिना पंख और चोईवाले जीव-जन्‍तु जो समुद्र तथा नदियों में हैं, वे तुम्‍हारे लिए अखाद्य हैं।</verse>
				<verse number="11">वे तुम्‍हारे लिए अखाद्य ही रहेंगे। तुम उनका माँस नहीं खाना और उनकी लोथ से घृणा करना।</verse>
				<verse number="12">बिना पंख और चोईवाला प्रत्‍येक जल-जन्‍तु तुम्‍हारे लिए अखाद्य है।</verse>
				<verse number="13">‘तुम इन पक्षियों को अखाद्य मानना: इनको मत खाना। ये तुम्‍हारे लिए अखाद्य ही हैं: गरुड़, हड़फोड़, कुरर,</verse>
				<verse number="14">चील, सब प्रकार के बाज,</verse>
				<verse number="15">सब प्रकार के कौए,</verse>
				<verse number="16">शुतुरमुर्ग, रात-शिकरा, जल-कुक्‍कुट, सब प्रकार के शिकरे,</verse>
				<verse number="17">उल्‍लू, जलकौवा, बुज्‍जा,</verse>
				<verse number="18">जलमुर्गी, जलसिंह, गिद्ध,</verse>
				<verse number="19">लगलग, सब प्रकार के बगुले, हुदहुद और चमगादड़।</verse>
				<verse number="20">‘सब पंखवाले और चार पैरों पर चलने वाले कीड़े तुम्‍हारे लिए अखाद्य हैं।</verse>
				<verse number="21">फिर भी पंखवाले और चार पैरों पर चलनेवाले कीड़ों में से उनको खा सकते हो, जिनके पैरों के ऊपर ऐसी मुड़ी हुई जांघ होती है, जिसके बल पर वे भूमि पर कूदते हैं।</verse>
				<verse number="22">तुम उनमें से इनको खा सकते हो: सब प्रकार की टिड्डियाँ, सब प्रकार के पतंगे, सब प्रकार के झींगुर और सब प्रकार के टिड्डे।</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु वे सब पंखवाले कीड़े जिनके चार पैर हैं, तुम्‍हारे लिए अखाद्य हैं।</verse>
				<verse number="24">‘इन पशुओं के कारण तुम अशुद्ध होगे। इनकी लोथ का स्‍पर्श करने वाला व्यक्‍ति सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="25">इनकी लोथ को ले जाने वाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा और वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा:</verse>
				<verse number="26">वे सब पशु जो चिरे हुए खुर के हैं, पर जिनके खुर पूर्णत: फटे हुए नहीं हैं, और जो पागुर नहीं करते, तुम्‍हारे लिए अशुद्ध हैं। उनका स्‍पर्श करने वाला व्यक्‍ति अशुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="27">चार पैरों पर चलने वाले सब पशुओं में से पंजों पर चलने-वाले पशु तुम्‍हारे लिए अशुद्ध हैं। उनकी लोथ का स्‍पर्श करने वाला व्यक्‍ति सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="28">उनकी लोथ को ले जानेवाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा और वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा। वे तुम्‍हारे लिए अशुद्ध हैं।</verse>
				<verse number="29">‘भूमि पर रेंगने वाले जन्‍तुओं में से ये जन्‍तु तुम्‍हारे लिए अशुद्ध हैं: नेवला, चूहा, सब प्रकार की गोह,</verse>
				<verse number="30">छिपकली, मगर, टिकटिक, साण्‍डा और गिरगिट।</verse>
				<verse number="31">ये तुम्‍हारे लिए सब रेंगने वाले जन्‍तुओं में अशुद्ध हैं। इनकी लोथ का स्‍पर्श करने वाला व्यक्‍ति सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="32">वे सब वस्‍तुएँ जिन पर इनकी लोथ गिरेगी, अशुद्ध हो जाएँगी, चाहे वे लकड़ी, वस्‍त्र, चमड़ा, या टाट की हों, अथवा किसी भी कार्य में प्रयुक्‍त होने वाला कोई भी पात्र; उसको जल में डाला जाएगा, और वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा, तत्‍पश्‍चात् वह शुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="33">मिट्टी के जिस पात्र में इन जन्‍तुओं में से किसी की लोथ गिर पड़ी है, उसके भीतर की वस्‍तु अशुद्ध हो जाएगी। तुम उस पात्र को तोड़ देना।</verse>
				<verse number="34">उसके समस्‍त खाद्य पदार्थ, जिनमें जल प्रयुक्‍त किया जाता है, अशुद्ध हो जाएँगे। ये सब पेय पदार्थ, जो ऐसे पात्र में पीए जाते हैं, अशुद्ध हो जाएँगे।</verse>
				<verse number="35">यदि किसी वस्‍तु पर इनकी लोथ का कुछ भी भाग गिर पड़े तो वह अशुद्ध हो जाएगी; चाहे वह तन्‍दूर हो तथा चूल्‍हा हो, उसे तोड़ा जाएगा। वे अशुद्ध हैं, और तुम्‍हारे लिए भी अशुद्ध होंगे।</verse>
				<verse number="36">फिर भी झरना तथा कुआँ, जहाँ जल संचित रहता है शुद्ध माने जाएँगे; किन्‍तु इन जन्‍तुओं की लोथ का स्‍पर्श करने वाली वस्‍तु अशुद्ध हो जाएगी।</verse>
				<verse number="37">यदि इन जन्‍तुओं की लोथ का कुछ भाग बोए जाने वाले बीज पर गिर पड़े तो वह बीज शुद्ध माना जाएगा।</verse>
				<verse number="38">परन्‍तु यदि बीज पर जल डाला गया है और उस पर इसकी लोथ का कुछ भाग गिर पड़ता है तो वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध होगा।</verse>
				<verse number="39">‘जिन पशुओं को तुम खा सकते हो, उनमें से यदि कोई पशु मर जाता है तो उसकी लोथ का स्‍पर्श करने वाला व्यक्‍ति सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="40">उसकी लोथ को खानेवाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा और वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा। उसकी लोथ को ले जाने वाला व्यक्‍ति भी अपने वस्‍त्र धोएगा और वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="41">‘भूमि पर रेंगनेवाले सब जीव-जन्‍तु अखाद्य हैं, वे नहीं खाए जाएँगे।</verse>
				<verse number="42">सब जीव-जन्‍तुओं को जो पेट के बल चलते हैं, अथवा जो चार पैर पर चलते हैं, जिनके अनेक पैर हैं−भूमि पर रेंगने वाले सब जीव-जन्‍तुओं को मत खाना; क्‍योंकि वे अखाद्य जन्‍तु हैं।</verse>
				<verse number="43">तुम अपने को रेंगनेवाले जीव-जन्‍तुओं के द्वारा घृणित न बनाना। उनके द्वारा स्‍वयं को अशुद्ध नहीं करना, ऐसा न हो कि तुम अपवित्र हो जाओ।</verse>
				<verse number="44">मैं प्रभु तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ, इसलिए अपने आपको पवित्र बनाओ, और पवित्र बने रहो, क्‍योंकि मैं पवित्र हूँ। तुम भूमि पर रेंगनेवाले जीव-जन्‍तुओं के द्वारा अपने आपको अशुद्ध मत करना।</verse>
				<verse number="45">तुम्‍हारा परमेश्‍वर होने के लिए, तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकालकर लानेवाला, मैं प्रभु हूँ। मैं पवित्र हूँ, इसलिए तुम भी पवित्र बनोगे।’</verse>
				<verse number="46">यह पशुओं, पक्षियों, जीवित जलचरों एवं भूमि पर रेंगनेवाले प्राणियों के सम्‍बन्‍ध में व्‍यवस्‍था है कि</verse>
				<verse number="47">अशुद्ध और शुद्ध के मध्‍य, भक्ष्य और अभक्ष्य जीवित प्राणियों के मध्‍य, भेद किया जाए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘यह इस्राएली समाज से कहना: यदि कोई स्‍त्री गर्भवती होकर लड़के को जन्‍म देती है तो वह सात दिन तक अशुद्ध रहेगी; जैसे वह मासिक धर्म के समय अशुद्ध रहती है।</verse>
				<verse number="3">आठवें दिन लड़के का खतना किया जाएगा।</verse>
				<verse number="4">वह स्‍त्री अपने शुद्धीकरण के रक्‍त में तैंतीस दिन तक रहेगी। जब तक उसके शुद्धीकरण के दिन पूरे न हो जाएँगे, वह पवित्र वस्‍तु का स्‍पर्श नहीं करेगी, और न पवित्र-स्‍थान में ही प्रवेश करेगी।</verse>
				<verse number="5">यदि वह लड़की को जन्‍म देती है तो चौदह दिन तक अशुद्ध रहेगी, जैसे वह मासिक धर्म के समय रहती है। वह अपने शुद्धीकरण के रक्‍त में छियासठ दिन तक रहेगी।</verse>
				<verse number="6">‘जब उसके शुद्धीकरण के दिन पूरे हो जाएँगे, तब चाहे उसने पुत्र को जन्‍म दिया हो अथवा पुत्री को, वह अग्‍नि-बलि के लिए एक वर्ष का मेमना, पाप-बलि के लिए कबूतर का एक बच्‍चा अथवा पण्‍डुक मिलन-शिविर के द्वार पर पुरोहित के पास लाएगी।</verse>
				<verse number="7">पुरोहित उनको प्रभु के सम्‍मुख चढ़ाएगा और स्‍त्री के लिए प्रायश्‍चित करेगा। तब वह अपने रक्‍त-स्राव से शुद्ध हो जाएगी। लड़का अथवा लड़की को जन्‍म देनेवाली प्रसूता के लिए यही व्‍यवस्‍था है।</verse>
				<verse number="8">यदि उसके हाथ में मेमना चढ़ाने के लिए धन न हो तो वह दो पण्‍डुक अथवा कबूतर के दो बच्‍चे लेगी: एक अग्‍नि-बलि के लिए और एक पाप-बलि के लिए। पुरोहित उसके लिए प्रायश्‍चित करेगा और वह शुद्ध हो जाएगी।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">प्रभु मूसा और हारून से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘जब किसी मनुष्‍य के शरीर की त्‍वचा पर सूजन, अथवा पपड़ी या दाग हो, उसकी त्‍वचा पर कुष्‍ठ-रोग के सदृश लक्षण दिखाई दें तो वह पुरोहित हारून अथवा उसके पुरोहित पुत्रों में किसी एक के पास लाया जाएगा।</verse>
				<verse number="3">पुरोहित उसकी त्‍वचा के रोगग्रस्‍त भाग की जांच करेगा। यदि रोगग्रस्‍त भाग के रोएं सफेद हो गए हैं और रोग त्‍वचा के भीतर गहरा दिखाई देता है तो यह कुष्‍ठ-जैसा चर्म-रोग होगा। जब पुरोहित जांच कर चुकेगा तब उसे अशुद्ध घोषित करेगा।</verse>
				<verse number="4">यदि उसके शरीर की त्‍वचा का दाग सफेद है और त्‍वचा के भीतर गहरा नहीं दिखाई देता है, तथा उस भाग के रोएं सफेद नहीं हुए हैं तो पुरोहित रोगग्रस्‍त व्यक्‍ति को सात दिन तक बन्‍द रखेगा।</verse>
				<verse number="5">पुरोहित सातवें दिन उसकी जांच करेगा। यदि उसकी दृष्‍टि में रोग ज्‍यों का त्‍यों है, त्‍वचा पर नहीं फैला है तो पुरोहित उसको सात दिन तक और बन्‍द रखेगा।</verse>
				<verse number="6">पुरोहित सातवें दिन उसकी पुन: जांच करेगा। यदि रोगग्रस्‍त भाग हलका पड़ गया है, और वह त्‍वचा पर नहीं फैला है तो पुरोहित उसे शुद्ध घोषित करेगा। यह केवल पपड़ी है। वह मनुष्‍य अपने वस्‍त्र धोकर शुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु पुरोहित की शुद्धि-घोषणा के हेतु जांच कराने के पश्‍चात् यदि पपड़ी त्‍वचा पर सर्वत्र फैल जाती है तो वह व्यक्‍ति पुरोहित के पास दूसरी बार उपस्‍थित होगा।</verse>
				<verse number="8">पुरोहित जांच करेगा। यदि पपड़ी त्‍वचा पर फैल गई है तो पुरोहित उसको अशुद्ध घोषित करेगा। वह कुष्‍ठ जैसा चर्म-रोग है।</verse>
				<verse number="9">‘यदि कोई मनुष्‍य कुष्‍ठ जैसे रोग से पीड़ित है तो वह पुरोहित के पास लाया जाएगा।</verse>
				<verse number="10">पुरोहित जाँच करेगा। यदि उसकी त्‍वचा पर सफेद-सी सूजन है, जिसने रोओं को भी सफेद कर दिया है, और सूजन पर चर्महीन मांस दिखाई देता है</verse>
				<verse number="11">तो यह उसके शरीर की त्‍वचा पर पुराना कुष्‍ठ जैसा रोग है। पुरोहित उस व्यक्‍ति को अशुद्ध घोषित करेगा। वह उसे बन्‍द नहीं रखेगा; क्‍योंकि वह अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="12">यदि चर्मरोग त्‍वचा पर, रोगी की सारी त्‍वचा पर, सिर से पैर तक, जहाँ तक पुरोहित देख सकता है, फूट पड़ा है</verse>
				<verse number="13">तो पुरोहित जांच करेगा। यदि चर्म-रोग उसके सारे शरीर पर फैल गया है तो वह रोगी को शुद्ध घोषित करेगा। उसका सारा शरीर सफेद हो गया है, और वह शुद्ध है।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु जब उसके शरीर पर चर्महीन मांस दिखाई दे तब वह अशुद्ध होगा।</verse>
				<verse number="15">पुरोहित चर्महीन मांस की जांच करेगा और उसको अशुद्ध घोषित करेगा। चर्महीन मांस अशुद्ध है; क्‍योंकि वह कुष्‍ठ जैसा रोग है।</verse>
				<verse number="16">परन्‍तु यदि चर्महीन मांस बदल जाए, सफेद हो जाए तब वह व्यक्‍ति पुरोहित के पास आएगा।</verse>
				<verse number="17">पुरोहित जांच करेगा। यदि रोग पुन: सफेद हो गया है, तो पुरोहित रोगी व्यक्‍ति को शुद्ध घोषित करेगा। वह शुद्ध है।</verse>
				<verse number="18">जब किसी व्यक्‍ति की त्‍वचा पर फोड़ा निकल आए पर वह अच्‍छा हो जाए</verse>
				<verse number="19">और फोड़े के स्‍थान पर सफेद सूजन अथवा लाली लिए हुए सफेद दाग हो तब उसे पुरोहित को दिखाया जाएगा।</verse>
				<verse number="20">पुरोहित जांच करेगा। यदि सूजन त्‍वचा के भीतर गहरी दिखाई देगी, उस स्‍थान के रोएं सफेद हो गए होंगे, तो पुरोहित उस व्यक्‍ति को अशुद्ध घोषित करेगा। यह कुष्‍ठ जैसा रोग है और फोड़े में फूटा है।</verse>
				<verse number="21">परन्‍तु यदि पुरोहित उसकी जांच करके देखेगा कि उसके रोएं सफेद नहीं हैं, वह त्‍वचा के भीतर गहरा नहीं है, वरन् हल्‍का है तो पुरोहित उस व्यक्‍ति को सात दिन तक बन्‍द रखेगा।</verse>
				<verse number="22">यदि रोग त्‍वचा पर सर्वत्र फैल जाता है तो पुरोहित उसे अशुद्ध घोषित करेगा। यह रोग है।</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु यदि दाग ज्‍यों का त्‍यों रहता है और वह नहीं फैलता है तो यह फोड़े का दाग है। तब पुरोहित उसे शुद्ध घोषित करेगा।</verse>
				<verse number="24">‘अथवा, यदि किसी व्यक्‍ति की त्‍वचा पर जलने का घाव है, और इस घाव का चर्महीन मांस लाली लिए हुए सफेद अथवा केवल सफेद दाग हो जाता है,</verse>
				<verse number="25">तो पुरोहित उसकी जांच करेगा। यदि दाग के स्‍थान के रोएं सफेद हो गए हैं, वह त्‍वचा के भीतर गहरा दिखाई देता है तो यह कुष्‍ठ जैसा रोग है; और ज्‍वलन के घाव में फूटा है। पुरोहित उस व्यक्‍ति को अशुद्ध घोषित करेगा। यह कुष्‍ठ जैसा रोग है।</verse>
				<verse number="26">किन्‍तु यदि पुरोहित उसकी जांच करके देखता है कि दाग के स्‍थान के रोएं सफेद नहीं हैं, और दाग त्‍वचा के भीतर गहरा नहीं है, वरन् हल्‍का है तो पुरोहित उस व्यक्‍ति को सात दिन तक बन्‍द रखेगा।</verse>
				<verse number="27">पुरोहित सातवें दिन उसकी जांच करेगा। यदि दाग त्‍वचा पर सर्वत्र फैल रहा है तो पुरोहित उस व्यक्‍ति को अशुद्ध घोषित करेगा। यह कुष्‍ठ जैसा रोग है।</verse>
				<verse number="28">किन्‍तु यदि दाग ज्‍यों का त्‍यों रहता है, और वह त्‍वचा पर नहीं फैलता है वरन् हल्‍का रहता है, तो यह ज्‍वलन की सूजन है। पुरोहित उस व्यक्‍ति को शुद्ध घोषित करेगा; क्‍योंकि यह ज्‍वलन का दाग है।</verse>
				<verse number="29">‘जब किसी पुरुष अथवा स्‍त्री के सिर या ठुड्डी में रोग दिखाई दे</verse>
				<verse number="30">तो पुरोहित उस रोग की जांच करेगा। यदि वह त्‍वचा के भीतर गहरा दिखाई देगा, और उसके बाल पीले तथा पतले होंगे तो पुरोहित उस पुरुष या स्‍त्री को अशुद्ध घोषित करेगा। यह सिर अथवा ठुड्डी का चर्म-रोग, अर्थात् खाज है।</verse>
				<verse number="31">यदि पुरोहित खाज-रोग की जांच करके देखता है कि वह त्‍वचा के भीतर गहरी नहीं है, उस पर काले बाल भी नहीं हैं तो पुरोहित खाज के रोगी को सात दिन बन्‍द रखेगा।</verse>
				<verse number="32">पुरोहित सातवें दिन रोग की जांच करेगा। यदि खाज नहीं फैली है, खाज ग्रस्‍त भाग के बाल पीले नहीं हुए हैं, और खाज त्‍वचा के भीतर गहरी नहीं दिखाई देती है,</verse>
				<verse number="33">तो वह व्यक्‍ति दाढ़ी बनाएगा; किन्‍तु वह खाज ग्रस्‍त भाग को नहीं मूंड़ेगा। पुरोहित खाज के रोगी को सात दिन और बन्‍द रखेगा।</verse>
				<verse number="34">पुरोहित सातवें दिन खाज की जांच करेगा। यदि खाज त्‍वचा पर नहीं फैली है, और वह त्‍वचा के भीतर गहरी नहीं दिखाई देती है तो पुरोहित उस व्यक्‍ति को शुद्ध घोषित करेगा। वह व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा और शुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="35">यदि उसकी शुद्धि के पश्‍चात् भी खाज त्‍वचा पर सर्वत्र फैलती है,</verse>
				<verse number="36">तो पुरोहित उसकी जांच करेगा। यदि खाज त्‍वचा पर फैल गई है तो पुरोहित पीले बालों की खोज नहीं करेगा। वह व्यक्‍ति अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="37">परन्‍तु यदि उसकी दृष्‍टि में खाज ज्‍यों की त्‍यों है, उस स्‍थान पर काले बाल उग आए हैं, तो खाज अच्‍छी हो गई है और वह व्यक्‍ति शुद्ध है। पुरोहित उस व्यक्‍ति को शुद्ध घोषित करेगा।</verse>
				<verse number="38">‘जब किसी पुरुष अथवा स्‍त्री के शरीर की त्‍वचा पर सफेद दाग हों</verse>
				<verse number="39">तब पुरोहित जांच करेगा। यदि त्‍वचा के दाग हलके सफेद हैं तो यह दाद है जो त्‍वचा में फूटी है। वह व्यक्‍ति शुद्ध है।</verse>
				<verse number="40">‘यदि किसी पुरुष के सिर के बाल झड़ गए हैं तो वह गंजा है, पर शुद्ध है।</verse>
				<verse number="41">यदि किसी पुरुष के माथा और कनपटी के बाल झड़ गए हैं तो उसका गंजापन माथे का है, किन्‍तु वह शुद्ध है।</verse>
				<verse number="42">यदि उसके गंजे सिर अथवा गंजे माथे पर लाली लिए हुए सफेद दाग है तो यह कुष्‍ठ जैसा रोग है जो गंजे सिर अथवा गंजे माथे में फूटा है।</verse>
				<verse number="43">पुरोहित उसकी जांच करेगा। यदि उसके गंजे सिर अथवा गंजे माथे पर रोग की सूजन शरीर की त्‍वचा के कुष्‍ठ-रोग के समान लाली लिए हुए सफेद है</verse>
				<verse number="44">तो वह कुष्‍ठ-रोगी के समान चर्म-रोगी है; वह अशुद्ध है। पुरोहित उसको निश्‍चय ही अशुद्ध घोषित करेगा। उसके सिर पर रोग है।</verse>
				<verse number="45">‘कुष्‍ठ जैसे रोग का रोगी फटे वस्‍त्र पहनेगा। उसके सिर के बाल बिखरे रहेंगे। वह उपरले ओंठ को ढांपकर पुकारेगा, “अशुद्ध! अशुद्ध!!”</verse>
				<verse number="46">जितने दिन तक उसमें रोग रहेगा, वह व्यक्‍ति अशुद्ध माना जाएगा। वह अशुद्ध है। वह पड़ाव के बाहर, अकेला निवास करेगा।</verse>
				<verse number="47">जब कुष्‍ठ-रोग जैसे दाग वस्‍त्र में हों, चाहे वह ऊनी या सूती हो;</verse>
				<verse number="48">सूत अथवा ऊन के ताना-बाना में हों; चमड़े में अथवा चमड़े की बनी किसी वस्‍तु में हों,</verse>
				<verse number="49">तब यदि दाग वस्‍त्र में, चाहे ताना-बाना में, चमड़े में अथवा चमड़े की बनी किसी वस्‍तु में हरा या लाल दिखाई दे तो यह कुष्‍ठ-रोग जैसा दाग है और उसे पुरोहित को दिखाना होगा।</verse>
				<verse number="50">पुरोहित दाग की जांच करेगा। वह दाग वाली वस्‍तु को सात दिन तक बन्‍द रखेगा।</verse>
				<verse number="51">वह सातवें दिन दाग की पुन: जांच करेगा। यदि दाग वस्‍त्र, ताना-बाना, चमड़े या चमड़े की किसी वस्‍तु में फैल गया है, तो यह गलित कुष्‍ठ-रोग जैसा दाग है। वह वस्‍तु अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="52">वह दाग-वाले वस्‍त्र को, चाहे वह ऊनी अथवा सूती हो, चाहे उसके ताना-बाना में दाग हो, अथवा चमड़े की कोई वस्‍तु में हो, इन सब को जला देगा, क्‍योंकि यह गलित कुष्‍ठ-रोग जैसा दाग है; प्रत्‍येक वस्‍तु आग में जलाई जाएगी।</verse>
				<verse number="53">‘यदि पुरोहित जांच करके देखता है कि दाग वस्‍त्र, ताना-बाना, अथवा चमड़े की किसी वस्‍तु में नहीं फैला है</verse>
				<verse number="54">तब वह आदेश देगा कि लोग दाग वाली वस्‍तु को धोएं। तत्‍पश्‍चात् पुरोहित उस वस्‍तु को और सात दिन तक बन्‍द रखेगा।</verse>
				<verse number="55">पुरोहित दाग वाली वस्‍तु की, उसके धोने के पश्‍चात् जांच करेगा। यदि दाग का रंग नहीं बदला है, यद्यपि दाग नहीं फैला है, तो भी वह वस्‍तु अशुद्ध मानी जाएगी। तुम उसको आग में जलाना, चाहे कुष्‍ठ-रोग जैसा दाग पीछे हो अथवा आगे।</verse>
				<verse number="56">‘किन्‍तु यदि पुरोहित जांच करके देखता है कि धोने के पश्‍चात् रोग जैसा दाग हल्‍का पड़ गया है तो वह वस्‍त्र, चमड़े अथवा ताना-बाना से दागी भाग को फाड़ देगा।</verse>
				<verse number="57">यदि दाग वस्‍त्र, ताना-बाना अथवा चमड़े की कोई वस्‍तु में पुन: दिखाई देता है तो वह रोग के सदृश फैल रहा है। तुम दागवाली वस्‍तु को आग में जलाना।</verse>
				<verse number="58">वस्‍त्र, ताना-बाना अथवा चमड़े की कोई वस्‍तु जिसे धोने के पश्‍चात् दाग निकल गया है, पुन: धोई जाएगी। तब वह शुद्ध होगी।’</verse>
				<verse number="59">ऊनी, या सूती वस्‍त्र में, या ताना-बाना में, या चमड़े की किसी भी वस्‍तु में कुष्‍ठ-रोग जैसे दाग होने पर उसको शुद्ध या अशुद्ध घोषित करने की यही व्‍यवस्‍था है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘जिस दिन कुष्‍ठ-रोगी के समान चर्म-रोगी शुद्ध घोषित किया जाएगा, उस दिन की यह व्‍यवस्‍था है: वह पुरोहित के पास लाया जाएगा।</verse>
				<verse number="3">पुरोहित पड़ाव के बाहर जाएगा। वह जांच करेगा। यदि रोगी कुष्‍ठ जैसे रोग से स्‍वस्‍थ हो गया है</verse>
				<verse number="4">तो पुरोहित आदेश देगा कि शुद्ध होने वाले व्यक्‍ति के हेतु शुद्ध और जीवित दो पक्षी, देवदार की लकड़ी, लोहित रंग का वस्‍त्र तथा जूफा लाया जाए।</verse>
				<verse number="5">पुरोहित आदेश देगा कि बहते हुए जल के ऊपर मिट्टी के पात्र में एक पक्षी बलि किया जाए।</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् वह जीवित पक्षी के साथ देवदार की लकड़ी, लोहित रंग का वस्‍त्र एवं जूफा लेगा। वह उनको तथा जीवित पक्षी को उस पक्षी के रक्‍त में डुबाएगा जिसकी बहते हुए जल के ऊपर बलि की गई है।</verse>
				<verse number="7">वह कुष्‍ठ जैसे रोग से शुद्ध होने वाले व्यक्‍ति के ऊपर सात बार रक्‍त छिड़केगा। तब वह उसे शुद्ध घोषित करेगा, और जीवित पक्षी को खुले मैदान में छोड़ देगा।</verse>
				<verse number="8">शुद्ध होने वाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा, सब बाल मुंड़वाकर जल में स्‍नान करेगा, और वह शुद्ध हो जाएगा। इसके पश्‍चात् वह पड़ाव में प्रवेश करेगा, किन्‍तु सात दिन तक अपने तम्‍बू के बाहर निवास करेगा।</verse>
				<verse number="9">वह सातवें दिन सिर के सब बाल मूंड़ेगा। वह दाढ़ी और भौंहों के सब बाल मूंड़ेगा। तत्‍पश्‍चात् वह अपने वस्‍त्र धोएगा, जल में स्‍नान करेगा, और वह शुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="10">‘वह आठवें दिन दो निष्‍कलंक मेमने, एक वर्ष की एक निष्‍कलंक भेड़, अन्न-बलि के हेतु तेल सम्‍मिश्रित अढ़ाई किलो मैदा और आधा लिटर तेल लेगा।</verse>
				<verse number="11">शुद्ध करनेवाला पुरोहित इन वस्‍तुओं के साथ शुद्ध होनेवाले मनुष्‍य को प्रभु के सम्‍मुख मिलन-शिविर के द्वार पर खड़ा करेगा।</verse>
				<verse number="12">तत्‍पश्‍चात् पुरोहित एक मेमना लेगा और आधा लिटर तेल के साथ उसको दोष-बलि के हेतु अर्पित करेगा। वह प्रभु के सम्‍मुख लहर-बलि के रूप में उनको लहराएगा।</verse>
				<verse number="13">वह उस पवित्र स्‍थान में जहां अग्‍नि-बलि एवं पाप-बलि के पशु बलि किए गए थे, मेमना बलि करेगा। पाप-बलि के सदृश दोष-बलि भी पुरोहित का देय भाग होगा। यह परम पवित्र है।</verse>
				<verse number="14">पुरोहित दोष-बलि का कुछ रक्‍त लेकर शुद्ध होने वाले व्यक्‍ति के दाहिने कान की लौ पर, उसके दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों पर लगाएगा।</verse>
				<verse number="15">पुरोहित आधा लिटर तेल में से कुछ तेल लेकर उसको अपने बाएं हाथ की हथेली पर उण्‍डेलेगा,</verse>
				<verse number="16">और अपने बाएं हाथ की हथेली के तेल में दाहिने हाथ की अंगुली डुबाकर प्रभु के सम्‍मुख सात बार उसको छिड़केगा।</verse>
				<verse number="17">जो तेल उसकी हथेली में शेष रहेगा, उसको पुरोहित शुद्ध होनेवाले व्यक्‍ति के दाहिने कान की लौ, दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों तथा दोष-बलि के रक्‍त पर लगाएगा।</verse>
				<verse number="18">वह अपनी हथेली के शेष तेल को शुद्ध होने वाले व्यक्‍ति के सिर पर लगाएगा। तत्‍पश्‍चात् वह उसके लिए प्रभु के सम्‍मुख प्रायश्‍चित्त करेगा।</verse>
				<verse number="19">अपनी अशुद्धता से शुद्ध होने वाले व्यक्‍ति के हेतु प्रायश्‍चित्त के उद्देश्‍य से पुरोहित पाप-बलि चढ़ाएगा। इसके पश्‍चात् वह अग्‍नि-बलि के पशु का वध करेगा।</verse>
				<verse number="20">पुरोहित वेदी पर अग्‍नि-बलि एवं अन्न-बलि अर्पित करेगा। इस प्रकार पुरोहित उसके लिए प्रायश्‍चित्त करेगा और वह शुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="21">‘यदि वह दरिद्र हो और उतना न दे सके तो प्रायश्‍चित्त के निमित्त दोष-बलि में लहराने के लिए एक मेमना, अन्न-बलि के हेतु तेल सम्‍मिश्रित एक किलो मैदा और आधा लिटर तेल लाएगा।</verse>
				<verse number="22">दो पण्‍डुक अथवा कबूतर के दो बच्‍चे, जो वह ला सकता है, लाएगा; एक पाप-बलि के लिए और एक अग्‍नि-बलि के लिए।</verse>
				<verse number="23">वह उनको अपने शुद्धीकरण के निमित्त आठवें दिन पुरोहित के पास, प्रभु के सम्‍मुख मिलन-शिविर के द्वार पर लाएगा।</verse>
				<verse number="24">पुरोहित दोष-बलि का मेमना और आधा लिटर तेल लेगा, और उन्‍हें लहर-बलि के लिए प्रभु के सम्‍मुख लहराएगा।</verse>
				<verse number="25">पुरोहित दोष-बलि का पशु बलि करेगा। तत्‍पश्‍चात् वह दोष-बलि का कुछ रक्‍त लेकर शुद्ध होने वाले व्यक्‍ति के दाहिने कान की लौ पर, उसके दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों पर लगाएगा।</verse>
				<verse number="26">पुरोहित आधा लिटर तेल में से कुछ तेल अपने बाएं हाथ की हथेली पर उण्‍डेलेगा;</verse>
				<verse number="27">और अपने बाएं हाथ की हथेली के तेल को दाहिने हाथ की अंगुली से प्रभु के सम्‍मुख सात बार छिड़केगा।</verse>
				<verse number="28">पुरोहित अपने दाहिने हाथ की हथेली का कुछ तेल शुद्ध होने वाले व्यक्‍ति के दाहिने कान की लौ पर, उसके दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों पर, जहां दोष-बलि का रक्‍त लगाया गया है, लगाएगा।</verse>
				<verse number="29">वह अपनी हथेली के शेष तेल को शुद्ध होनेवाले व्यक्‍ति के प्रायश्‍चित्त के लिए प्रभु के सम्‍मुख उसके सिर पर लगाएगा।</verse>
				<verse number="30">तत्‍पश्‍चात् वह पण्‍डुक, अथवा कबूतर के बच्‍चे, जिन्‍हें शुद्ध होने वाला व्यक्‍ति ला सकता है, अन्न-बलि के साथ चढ़ाएगा:</verse>
				<verse number="31">एक पक्षी पाप-बलि के लिए, और दूसरा अग्‍नि-बलि के लिए। पुरोहित शुद्ध होने वाले व्यक्‍ति के हेतु प्रभु के सम्‍मुख प्रायश्‍चित्त करेगा।</verse>
				<verse number="32">जो व्यक्‍ति कुष्‍ठ-रोगी है और जिसके पास अपने शुद्धीकरण के लिए पर्याप्‍त पूंजी नहीं है, उसके लिए यह व्‍यवस्‍था है।’</verse>
				<verse number="33">प्रभु मूसा और हारून से बोला,</verse>
				<verse number="34">‘जब तुम कनान देश में आओगे जिसको मैं तुम्‍हारे अधिकार में दे रहा हूँ, तब यदि मैं तुम्‍हारे अधिकृत देश में किसी व्यक्‍ति के घर में कुष्‍ठ रोग के सदृश फफूंदी लगने दूंगा,</verse>
				<verse number="35">तो घर का स्‍वामी आकर पुरोहित को बताएगा, “मुझे ऐसा दिखाई देता है कि मेरे घर में कोई रोग है।”</verse>
				<verse number="36">पुरोहित आदेश देगा कि रोग की जांच के हेतु घर में उसके प्रवेश करने के पूर्व घर खाली कर दिया जाए; ऐसा न हो कि घर की सब वस्‍तुएं अशुद्ध घोषित हो जाएं। तत्‍पश्‍चात् पुरोहित घर की जांच के हेतु भीतर आएगा।</verse>
				<verse number="37">वह रोग की जांच करेगा। यदि घर की दीवारों पर हरे-हरे अथवा लाल-लाल दाग के रूप में रोग दिखाई देगा, यदि वह सतह से अधिक गहरा दिखाई देगा</verse>
				<verse number="38">तो पुरोहित घर के बाहर निकलकर घर के द्वार पर आएगा, और घर को सात दिन के लिए बन्‍द कर देगा।</verse>
				<verse number="39">पुरोहित सातवें दिन पुन: आएगा और जांच करेगा। यदि रोग घर की दीवारों पर फैल गया है</verse>
				<verse number="40">तो वह आदेश देगा कि जिन पत्‍थरों पर रोग है, उनको वे निकाल लें, और नगर के बाहर अशुद्ध स्‍थान में फेंक दें।</verse>
				<verse number="41">वह घर के भीतर चारों ओर खुरचवाएगा। वे खुरचन की मिट्टी को नगर के बाहर अशुद्ध स्‍थान में उण्‍डेल देंगे।</verse>
				<verse number="42">वे दूसरे पत्‍थर लेंगे और निकाले गए पत्‍थरों के स्‍थान पर उनको लगाएंगे। वह ताजा गारा लेकर घर की लिपाई-पुताई करेगा।</verse>
				<verse number="43">‘यदि रोग पत्‍थरों के निकाल लेने, घर को खुरचने तथा लिपाई-पुताई के पश्‍चात् भी घर में पुन: फूटता है</verse>
				<verse number="44">तो पुरोहित आकर जांच करेगा। यदि रोग घर में फैल गया है, तो उस घर में गलित कुष्‍ठ-रोग के समान ही रोग है, और वह घर अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="45">वह घर को गिरा देगा। वह उसके पत्‍थर, बल्‍लियां और घर का सब गारा उठाकर नगर के बाहर अशुद्ध स्‍थान में फेंक देगा।</verse>
				<verse number="46">इसके अतिरिक्‍त, घर के बन्‍द रहने की अवधि में प्रवेश करने वाला व्यक्‍ति सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="47">घर में सोनेवाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा। घर में भोजन करनेवाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा।</verse>
				<verse number="48">‘किन्‍तु यदि पुरोहित आकर जांच करता है कि घर की लिपाई-पुताई के पश्‍चात् रोग घर में नहीं फैला है, तो वह घर को शुद्ध घोषित करेगा; क्‍योंकि वह रोग से स्‍वस्‍थ हो गया है।</verse>
				<verse number="49">पुरोहित घर के शुद्धीकरण के लिए देवदार की लकड़ी, लोहित रंग के वस्‍त्र एवं जूफा के साथ दो छोटे पक्षी लेगा।</verse>
				<verse number="50">वह बहते हुए जल के ऊपर मिट्टी के पात्र में एक पक्षी को बलि करेगा।</verse>
				<verse number="51">वह जीवित पक्षी, देवदार की लकड़ी और जूफा लेकर उस बलित पक्षी के रक्‍त में और बहते हुए जल में उनको डुबाएगा। वह घर पर सात बार रक्‍त छिड़केगा।</verse>
				<verse number="52">इस प्रकार वह पक्षी के रक्‍त, बहते हुए जल, जीवित पक्षी, देवदार की लकड़ी, जूफा तथा लोहित रंग के वस्‍त्र से घर को शुद्ध करेगा।</verse>
				<verse number="53">वह जीवित पक्षी को नगर के बाहर खुले मैदान में छोड़ देगा। वह घर के लिए प्रायश्‍चित्त करेगा; और घर शुद्ध हो जाएगा।’</verse>
				<verse number="54">यह सब प्रकार के कुष्‍ठ-रोग जैसे दाग अर्थात् खाज,</verse>
				<verse number="55">वस्‍त्र अथवा घर में लगे कुष्‍ठ-रोग के सदृश फफूंदी,</verse>
				<verse number="56">सूजन, पपड़ी या अन्‍य दाग</verse>
				<verse number="57">के विषय में किसी को शुद्ध और अशुद्ध घोषित करने की व्‍यवस्‍था है। यही सब प्रकार के कुष्‍ठ-रोग जैसे दाग की व्‍यवस्‍था है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">प्रभु मूसा और हारून से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तुम इस्राएली समाज से कहना कि यदि किसी मनुष्‍य के शरीर से स्राव होता है तो उसका स्राव अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="3">यह स्राव के सम्‍बन्‍ध में अशुद्धता की व्‍यवस्‍था है: चाहे उसके शरीर से स्राव होता रहता है, अथवा शरीर से स्राव बन्‍द हो गया है, फिर भी वह अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="4">जिस शय्‍या पर स्राव-ग्रस्‍त व्यक्‍ति लेटता है, वह अशुद्ध मानी जाएगी। जिस चौकी पर वह बैठता है, वह भी अशुद्ध मानी जाएगी।</verse>
				<verse number="5">जो मनुष्‍य उसकी शय्‍या का स्‍पर्श करेगा, वह अपने वस्‍त्र धोएगा और जल से स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध माना जाएगा।</verse>
				<verse number="6">जिस चौकी पर स्रावग्रस्‍त व्यक्‍ति बैठा था, उस पर बैठनेवाला मनुष्‍य भी अपने वस्‍त्र धोएगा और जल से स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध माना जाएगा।</verse>
				<verse number="7">स्रावग्रस्‍त व्यक्‍ति के शरीर का स्‍पर्श करनेवाला मनुष्‍य अपने वस्‍त्र धोएगा और जल से स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध माना जाएगा।</verse>
				<verse number="8">यदि स्राव-ग्रस्‍त व्यक्‍ति किसी शुद्ध मनुष्‍य पर थूकता है तो शुद्ध मनुष्‍य अपने वस्‍त्र धोएगा और जल से स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध माना जाएगा।</verse>
				<verse number="9">जिस काठी पर स्रावग्रस्‍त व्‍यक्‍ति सवार होता है, वह अशुद्ध मानी जाएगी।</verse>
				<verse number="10">स्राव-ग्रस्‍त व्यक्‍ति के नीचे की वस्‍तु का स्‍पर्श करने वाला सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध माना जाएगा। ऐसी वस्‍तु को उठाकर ले जाने वाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा और जल से स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध माना जाएगा।</verse>
				<verse number="11">यदि स्राव-ग्रस्‍त व्यक्‍ति जल में बिना हाथ धोए किसी मनुष्‍य का स्‍पर्श करेगा, तो ऐसा मनुष्‍य अपने वस्‍त्र धोएगा और जल से स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध माना जाएगा।</verse>
				<verse number="12">जिन मिट्टी के पात्रों का स्रावग्रस्‍त व्यक्‍ति स्‍पर्श करेगा, वे फोड़ दिए जाएंगे। किन्‍तु लकड़ी के सब पात्र जल से धोए जाएंगे।</verse>
				<verse number="13">‘जब स्रावग्रस्‍त व्यक्‍ति अपने स्राव से मुक्‍त हो जाता है तब वह अपने शुद्धीकरण के लिए सात दिन गिन लेगा। वह अपने वस्‍त्र धोएगा। वह बहते हुए जल में स्‍नान करेगा और शुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="14">वह आठवें दिन दो पण्‍डुक अथवा कबूतर के दो बच्‍चे लेकर मिलन-शिविर के द्वार पर प्रभु के सम्‍मुख आएगा, और उन्‍हें पुरोहित को देगा।</verse>
				<verse number="15">पुरोहित उनमें से एक को पाप-बलि के लिए और दूसरे को अग्‍नि-बलि के लिए अर्पित करेगा। पुरोहित उसके स्राव के हेतु उसके लिए प्रभु के सम्‍मुख प्रायश्‍चित्त करेगा।</verse>
				<verse number="16">‘यदि किसी मनुष्‍य का वीर्यपात हो जाए तो वह अपने सारे शरीर को धोएगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="17">जिस वस्‍त्र अथवा चर्मवस्‍तु पर वीर्य गिरता है, वह जल से धोई जाएगी। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगी।</verse>
				<verse number="18">जब पुरुष स्‍त्री से सहवास करता है और उसका वीर्यपात होता है तब दोनों जल से स्‍नान करेंगे। वे सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेंगे।</verse>
				<verse number="19">‘जब स्‍त्री को रक्‍तस्राव होता है, जो उसके शरीर का नियमित स्राव है, तब वह ऋतुमती सात दिन तक अशुद्ध मानी जाएगी। उसका स्‍पर्श करने वाला व्यक्‍ति सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध माना जाएगा।</verse>
				<verse number="20">वह सब जिस पर वह अपने ऋतुकाल में लेटेगी अथवा बैठेगी, वह अशुद्ध मानी जाएगी।</verse>
				<verse number="21">उसकी शय्‍या का स्‍पर्श करने वाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा और जल से स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध माना जाएगा।</verse>
				<verse number="22">जिस चौकी पर वह बैठी थी, उसका स्‍पर्श करने वाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा और जल से स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="23">जिस वस्‍तु पर वह बैठती है, चाहे वह शय्‍या हो, उसका स्‍पर्श करने वाला व्यक्‍ति सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध माना जाएगा।</verse>
				<verse number="24">यदि पुरुष उससे सहवास करता है और उसका अशुद्ध रक्‍त उसको लग जाता है तो वह सात दिन अशुद्ध रहेगा। जिस शय्‍या पर वह लेटेगा, वह भी अशुद्ध मानी जाएगी।</verse>
				<verse number="25">‘यदि स्‍त्री को उसके ऋतु-काल में ही नहीं, वरन् उसके अतिरिक्‍त बहुत दिन तक रक्‍तस्राव होता है; अथवा यदि उसके ऋतुकाल से अधिक दिन तक रक्‍तस्राव होता है तो वह उन दिनों में भी, जिनमें उसको रक्‍तस्राव होता है, अपने ऋतुकाल के समान अशुद्ध मानी जाएगी। वह अशुद्ध रहेगी।</verse>
				<verse number="26">जिस-जिस शय्‍या पर वह अपने रक्‍त-स्राव के दिनों में लेटेगी, वह उसके ऋतुकाल के समान अशुद्ध मानी जाएगी; अथवा जिस चौकी पर वह बैठेगी, वह उसके ऋतुकाल के सदृश अशुद्ध मानी जाएगी।</verse>
				<verse number="27">उनका स्‍पर्श करने वाला व्यक्‍ति अशुद्ध माना जाएगा। वह अपने वस्‍त्र धोएगा और जल से स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="28">परन्‍तु यदि वह रक्‍त-स्राव से मुक्‍त हो गई है तो वह सात दिन प्रतीक्षा करेगी। तत्‍पश्‍चात् वह शुद्ध मानी जाएगी।</verse>
				<verse number="29">वह आठवें दिन दो पण्‍डुक अथवा कबूतर के दो बच्‍चे लेकर मिलन-शिविर के द्वार पर पुरोहित के पास आएगी।</verse>
				<verse number="30">पुरोहित एक को पाप-बलि और दूसरे को अग्‍नि-बलि के लिए अर्पित करेगा। पुरोहित उसके अशुद्ध स्राव के हेतु उसके लिए प्रभु के सम्‍मुख प्रायश्‍चित्त करेगा।</verse>
				<verse number="31">‘इस प्रकार तुम इस्राएली समाज को उनकी अशुद्धता से अलग रखना; ऐसा न हो कि वे मेरे निवास-स्‍थान को, जो उनके मध्‍य में है, अशुद्ध करें और अपनी अशुद्धता के कारण मर जाएं।’</verse>
				<verse number="32">स्रावग्रस्‍त व्यक्‍ति, अथवा वीर्यपात के कारण अशुद्ध होने वाले व्यक्‍ति,</verse>
				<verse number="33">या अपने मासिक धर्म के कारण अस्‍वस्‍थ स्‍त्री, अथवा चाहे पुरुष हो या स्‍त्री, जिसका स्राव होता है, तथा जो पुरुष ऋतुमती स्‍त्री से सहवास करता है, इन सबके लिए यह व्‍यवस्‍था है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">जब हारून के उन दो पुत्रों की मृत्‍यु हुई, जो प्रभु के सम्‍मुख उसके निकट गए और मर गए, तब प्रभु मूसा से बोला।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू अपने भाई हारून से कहना कि वह मंजूषा के ऊपर बने हुए दया-आसन के सम्‍मुख, अन्‍त: पट के भीतर पवित्र-स्‍थान में हर समय प्रवेश न करे, अन्‍यथा वह मर जाएगा; क्‍योंकि मैं दया-आसन के ऊपर बादल में प्रकट होता हूँ।</verse>
				<verse number="3">हारून पवित्र-स्‍थान में इस प्रकार प्रवेश करेगा; वह पाप-बलि के लिए एक बछड़ा तथा अग्‍नि-बलि के लिए एक मेढ़ा लेकर प्रवेश करेगा।</verse>
				<verse number="4">वह सूती वस्‍त्र का पवित्र अंगरखा पहने हुए, अपने शरीर पर सूती वस्‍त्र का जांघिया धारण किए हुए, सूती वस्‍त्र का कटिबन्‍द कसे हुए और सूती वस्‍त्र की पगड़ी बांधे हुए प्रवेश करेगा। ये पवित्र वस्‍त्र हैं। वह जल में स्‍नान करेगा, और तब उनको पहनेगा।</verse>
				<verse number="5">तत्‍पश्‍चात् वह इस्राएली मण्‍डली से पाप-बलि के लिए दो बकरे तथा अग्‍नि-बलि के लिए एक मेढ़ा लेगा।</verse>
				<verse number="6">‘हारून अपनी पाप-बलि के रूप में बछड़ा चढ़ाएगा और अपने तथा अपने परिवार के लिए प्रायश्‍चित्त करेगा।</verse>
				<verse number="7">वह दो बकरे लेगा, और उन्‍हें प्रभु के सम्‍मुख मिलन-शिविर के द्वार पर खड़ा करेगा।</verse>
				<verse number="8">हारून इन बकरों पर दो चििट्ठयां डालेगा; एक चिट्ठी प्रभु के लिए तथा दूसरी चिट्ठी अजाजेल के लिए होगी।</verse>
				<verse number="9">जिस बकरे पर प्रभु के लिए चिट्ठी निकलेगी, उसको हारून अर्पित करेगा। वह उसको पाप-बलि में चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="10">पर जिस बकरे पर अजाजेल के लिए चिट्ठी निकलेगी, वह प्रभु के सम्‍मुख जीवित खड़ा किया जाएगा कि उस पर प्रायश्‍चित्त किया जाए और उसको निर्जन प्रदेश में अजाजेल के पास भेजा जा सके।</verse>
				<verse number="11">‘हारून अपनी पाप-बलि के रूप में बछड़ा चढ़ाएगा और अपने तथा अपने परिवार के लिए प्रायश्‍चित्त करेगा। वह अपनी पाप-बलि के लिए बछड़े का वध करेगा।</verse>
				<verse number="12">तब वह प्रभु के सम्‍मुख की वेदी से अंगारों-भरा धूपदान तथा अंजलि भर पिसा हुआ सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य लेगा। वह उसको अन्‍त:पट के भीतर लाएगा,</verse>
				<verse number="13">और प्रभु के सम्‍मुख सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य को अग्‍नि पर रखेगा जिससे सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य का धुंआ साक्षी-पत्र की मंजूषा के ऊपर निर्मित दया-आसन को ढक ले; अन्‍यथा वह मर जाएगा।</verse>
				<verse number="14">वह बछड़े का कुछ रक्‍त लेगा, और उसको अपनी अंगुली से दया-आसन के अग्र भाग पर छिड़क देगा। वह दया-आसन के सामने अपनी अंगुली से सात-बार रक्‍त छिड़केगा।</verse>
				<verse number="15">‘हारून लोगों के लिए पाप-बलि के बकरे का वध करेगा। वह उसके रक्‍त को अन्‍त:पट के भीतर लाएगा। जैसा उसने बछड़े के रक्‍त के साथ किया वैसा ही बकरे के रक्‍त के साथ करेगा। वह उसको दया-आसन के ऊपर तथा उसके सामने छिड़क देगा।</verse>
				<verse number="16">इस प्रकार वह इस्राएली समाज की सब अशुद्धताओं, उनके अपराधों तथा सब पापों के कारण पवित्र-स्‍थान के हेतु प्रायश्‍चित्त करेगा। ऐसा ही वह मिलन-शिविर के लिए करेगा, जो उनकी अशुद्धताओं के मध्‍य, उनके साथ स्‍थित है।</verse>
				<verse number="17">जब वह प्रायश्‍चित्त के हेतु पवित्र-स्‍थान में प्रवेश करेगा और जब तक वह अपने, अपने परिवार एवं समस्‍त इस्राएली धर्मसभा के लिए प्रायश्‍चित्त करके बाहर नहीं निकलेगा, तब तक मिलन-शिविर में कोई भी मनुष्‍य उपस्‍थित नहीं होगा।</verse>
				<verse number="18">वह प्रभु के सम्‍मुख की वेदी के पास बाहर आएगा और उसके हेतु प्रायश्‍चित्त करेगा। वह बछड़े तथा बकरे का कुछ रक्‍त लेकर वेदी के चारों ओर सींगों पर उसको लगाएगा।</verse>
				<verse number="19">वह वेदी के ऊपर अपनी अंगुली से सात बार रक्‍त छिड़केगा। इस प्रकार वह इस्राएली समाज की अशुद्धता से उसको शुद्ध और पवित्र करेगा।</verse>
				<verse number="20">‘हारून पवित्र-स्‍थान, मिलन-शिविर तथा वेदी के हेतु प्रायश्‍चित करने के पश्‍चात् जीवित बकरे को अर्पित करेगा।</verse>
				<verse number="21">वह अपने दोनों हाथ जीवित बकरे के सिर पर रखेगा, और इस्राएली समाज के समस्‍त अधर्म, अपराध और पाप स्‍वीकार करेगा। वह उनको बकरे के सिर पर डाल देगा, और उस व्यक्‍ति के हाथ से, जो इस कार्य के लिए नियुक्‍त होगा, बकरे को निर्जन प्रदेश में भेज देगा।</verse>
				<verse number="22">बकरा उनके सब अधर्म अपने ऊपर लादकर सुनसान स्‍थान में ले जाएगा। वह व्यक्‍ति बकरे को निर्जन प्रदेश में छोड़ देगा।</verse>
				<verse number="23">‘तत्‍पश्‍चात् हारून मिलन-शिविर में आएगा। वह उन सब सूती वस्‍त्रों को उतार कर वहां रख देगा जो उसने पवित्र स्‍थान में प्रवेश करते समय पहने थे।</verse>
				<verse number="24">वह शुद्ध स्‍थान में जल में स्‍नान करेगा और अपने वस्‍त्र पहनकर बाहर आएगा। तब वह अपनी तथा लोगों की अग्‍नि-बलि अर्पित करेगा और अपने तथा लोगों के लिए प्रायश्‍चित्त करेगा।</verse>
				<verse number="25">वह पाप-बलि पशु की चर्बी वेदी पर जलाएगा।</verse>
				<verse number="26">अजाजेल के पास बकरा ले जानेवाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा और जल में स्‍नान करेगा। इसके पश्‍चात् ही वह पड़ाव में प्रवेश कर सकेगा।</verse>
				<verse number="27">पाप-बलि का बछड़ा एवं पाप-बलि का बकरा, जिनका रक्‍त प्रायश्‍चित्त के हेतु पवित्र-स्‍थान में लाया गया था, पड़ाव के बाहर लाए जाएंगे और वहां उनकी खाल, मांस और गोबर आग में जलाए जाएंगे।</verse>
				<verse number="28">उनको जलाने वाला व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र धोएगा और जल में स्‍नान करेगा। इसके पश्‍चात् ही वह पड़ाव में प्रवेश कर सकेगा।</verse>
				<verse number="29">‘यह तुम्‍हारे लिए स्‍थायी संविधि होगी: तुम सातवें महीने के दसवें दिन स्‍वयं को उपवास के द्वारा पीड़ित करना। उस दिन कोई भी व्यक्‍ति चाहे वह देशी हो अथवा तुम्‍हारे मध्‍य में निवास करने वाला प्रवासी हो, काम नहीं करेगा;</verse>
				<verse number="30">क्‍योंकि इस दिन तुम्‍हारे लिए, तुम्‍हें शुद्ध करने हेतु प्रायश्‍चित्त किया जाएगा। तुम प्रभु के सम्‍मुख अपने सब पापों से शुद्ध किए जाओगे।</verse>
				<verse number="31">यह तुम्‍हारे लिए परम विश्राम दिवस है। तुम स्‍वयं को उपवास के द्वारा पीड़ित करना। यह स्‍थायी संविधि है।</verse>
				<verse number="32">जो पुरोहित, अपने पिता के स्‍थान पर पुरोहित का कार्य करने के लिए प्रतिष्‍ठित और अभ्‍यंजित किया गया है, वह पवित्र सूती पोशाक पहिनकर प्रायश्‍चित्त करेगा।</verse>
				<verse number="33">वह परम पवित्र स्‍थान, मिलन-शिविर और वेदी के लिए प्रायश्‍चित्त करेगा। वह पुरोहितों तथा सब लोगों की धर्मसभा के हेतु प्रायश्‍चित्त करेगा।</verse>
				<verse number="34">यह तुम्‍हारे लिए स्‍थायी संविधि है कि इस्राएली समाज के सब पापों के कारण उनके लिए वर्ष में एक बार प्रायश्‍चित्त किया जाए।’ जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उन्‍होंने वैसा ही किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘हारून, उसके पुत्रों तथा सब इस्राएलियों से बोलना; तू उनसे यह कहना। प्रभु ने यह आज्ञा दी है:</verse>
				<verse number="3">यदि इस्राएली वंश का कोई व्यक्‍ति पड़ाव में अथवा पड़ाव के बाहर बैल या मेमना अथवा बकरी का वध करता है</verse>
				<verse number="4">और उसको मिलन-शिविर के द्वार पर नहीं लाता है कि प्रभु के निवास-स्‍थान के सम्‍मुख प्रभु को भेंट रूप में उसे अर्पित करे, तो उस व्यक्‍ति पर हत्‍या का आरोप लगाया जाएगा। उसने रक्‍त बहाया है। ऐसा व्यक्‍ति अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="5">इसका उद्देश्‍य यह है कि इस्राएली लोग अपने अपने बलि-पशु जिन्‍हें वे खुले मैदान में बलि चढ़ाते हैं, प्रभु के पास मिलन-शिविर के द्वार पर पुरोहित के पास लाएं और उनको प्रभु के लिए सहभागिता-बलि के रूप में चढ़ाएं।</verse>
				<verse number="6">पुरोहित मिलन-शिविर के द्वार पर प्रभु की वेदी के ऊपर रक्‍त छिड़केगा और प्रभु को सुखद सुगन्‍ध के लिए चर्बी जलाएगा।</verse>
				<verse number="7">अत: वे अज-देवताओं को, जिनका अनुसरण करके वे वेश्‍या के सदृश विश्‍वासघात करते हैं, पुन: अपने बलि-पशु न चढ़ाएं। यह पीढ़ी से पीढ़ी तक उनके लिए स्‍थायी संविधि रहेगी।</verse>
				<verse number="8">‘तू उनसे यह कहना: यदि इस्राएली वंश का कोई व्यक्‍ति अथवा उनके मध्‍य निवास करने वाला प्रवासी व्यक्‍ति, जो अग्‍निबलि या बलि-पशु चढ़ाता है,</verse>
				<verse number="9">और उसको प्रभु के लिए अर्पित करने के हेतु मिलन-शिविर के द्वार पर नहीं ले आता, तो ऐसा व्यक्‍ति अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="10">‘यदि इस्राएली समाज का कोई व्यक्‍ति अथवा उनके मध्‍य निवास करने वाला प्रवासी रक्‍तपान करता है, तो मैं रक्‍तपान करने वाले व्यक्‍ति से विमुख रहूंगा और उसके लोगों के मध्‍य में से उसको नष्‍ट करूंगा;</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि प्राणी का प्राण रक्‍त में रहता है। मैंने तुम्‍हें रक्‍त इसलिए दिया है कि तुम उसको अपने प्राणों के प्रायश्‍चित्त के लिए वेदी पर चढ़ाओ। रक्‍त में प्राण होने के कारण ही उससे प्रायश्‍चित्त होता है।</verse>
				<verse number="12">इसलिए मैं इस्राएली समाज से कहता हूं: तुम में से कोई भी व्यक्‍ति रक्‍तपान न करे। तुम्‍हारे मध्‍य में निवास करने वाला प्रवासी भी रक्‍तपान न करे।</verse>
				<verse number="13">यदि इस्राएली समाज का कोई व्यक्‍ति अथवा तुम्‍हारे मध्‍य निवास करने वाला प्रवासी भक्ष्य पशु या पक्षी का शिकार करता है, तो वह उसका रक्‍त उण्‍डेल दे और उसको धूल से ढक दे।</verse>
				<verse number="14">प्रत्‍येक प्राणी का प्राण उसका रक्‍त है, इसलिए मैंने इस्राएली समाज से कहा है: तुम किसी प्राणी का रक्‍तपान मत करना; क्‍योंकि प्रत्‍येक प्राणी का प्राण उसका रक्‍त है। रक्‍तपान करने वाला व्यक्‍ति समाज में से नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="15">जो व्यक्‍ति, चाहे वह देशी हो अथवा प्रवासी, हिंस्र पशु द्वारा फाड़े गए पशु अथवा स्‍वाभाविक मृत्‍यु से मरे हुए पशु का मांस खाएगा, तो वह अपने वस्‍त्र धोएगा और जल में स्‍नान करेगा। वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा; और तब शुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु यदि वह उनको न धोए, और स्‍नान न करे तो उसे अपने अधर्म का भार स्‍वयं वहन करना पड़ेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली समाज से बोलना; तू उनसे यह कहना: मैं प्रभु तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="3">जैसा वे मिस्र देश में, जहाँ तुमने निवास किया था, करते हैं वैसा तुम मत करना। जैसा वे कनान देश में करते हैं, जहाँ मैं तुम्‍हें ले जा रहा हूँ, वैसा तुम मत करना। तुम उनकी संविधियों पर मत चलना।</verse>
				<verse number="4">तुम मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों को मानना, मेरी संविधियों का पालन करना और उन पर चलना। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="5">तुम मेरी संविधियों एवं न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करना; क्‍योंकि उनको मानने से मनुष्‍य जीवित रहेगा। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="6">‘तुम में से कोई भी व्यक्‍ति अपने निकट-कुटुम्‍ब की स्‍त्री के पास संभोग करने के लिए नहीं जाएगा। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="7">तुम अपनी मां से संभोग करके अपने पिता का अनादर मत करना। वह तुम्‍हारी मां है, तुम उसके साथ संभोग मत करना।</verse>
				<verse number="8">तुम अपने पिता की रखेल स्‍त्री के साथ संभोग मत करना; क्‍योंकि उसके साथ तुम्‍हारे पिता ने संभोग किया है।</verse>
				<verse number="9">तुम अपने पिता अथवा माता से उत्‍पन्न पुत्री के साथ, चाहे उसका जन्‍म घर में अथवा बाहर हुआ हो, अपनी बहिन के साथ संभोग मत करना।</verse>
				<verse number="10">तुम अपनी पोती अथवा नतिनी से संभोग मत करना; क्‍योंकि उनका अनादर तुम्‍हारा अनादर है।</verse>
				<verse number="11">तुम अपने पिता की रखेल स्‍त्री की पुत्री से, जो तुम्‍हारे पिता से उत्‍पन्न हुई है, संभोग नहीं करना क्‍योंकि वह तुम्‍हारी बहिन ही है।</verse>
				<verse number="12">तुम अपनी फूफी से संभोग मत करना; क्‍योंकि वह तुम्‍हारे पिता की निकट कुटुम्‍बिनी है।</verse>
				<verse number="13">तुम अपनी मौसी से संभोग मत करना; क्‍योंकि वह तुम्‍हारी माता की निकट कुटुम्‍बिनी है।</verse>
				<verse number="14">तुम अपने चाचा का अनादर मत करना; अर्थात् उसकी पत्‍नी से संभोग मत करना; क्‍योंकि वह तुम्‍हारी चाची है।</verse>
				<verse number="15">तुम अपनी बहू से संभोग मत करना। वह तुम्‍हारे पुत्र की पत्‍नी है। तुम उसका अनादर नहीं करना।</verse>
				<verse number="16">तुम अपनी भाभी से संभोग करके अपने भाई का अनादर मत करना।</verse>
				<verse number="17">यदि तुमने किसी स्‍त्री से संभोग किया तो उसकी पुत्री से संभोग नहीं करना और न उसकी पोती अथवा नतिनी से संभोग करने के उद्देश्‍य से उनको अपनाना। वे तुम्‍हारी निकट कुटुम्‍बिनियाँ है। यह लम्‍पटता है।</verse>
				<verse number="18">तुम अपनी पत्‍नी की बहिन को अपना कर सौत न बनाना, और उसकी बहिन के जीवित रहते उससे संभोग मत करना।</verse>
				<verse number="19">जब कोई स्‍त्री मासिक धर्म के कारण अशुद्ध है, तब उससे संभोग करने के लिए उसके पास मत जाना।</verse>
				<verse number="20">तुम अपने देश-भाई की स्‍त्री के साथ कामुक होकर सहवास नहीं करना और उससे अपने को अशुद्ध मत करना।</verse>
				<verse number="21">तुम अपनी कोई भी सन्‍तान मोलेक देवता को न देना; और इस प्रकार अपने परमेश्‍वर का नाम अपवित्र न करना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="22">तुम स्‍त्री के साथ सहवास के ढंग पर पुरुष के साथ सहवास मत करना। यह घृणास्‍पद है।</verse>
				<verse number="23">तुम पशुगमन नहीं करना और न उससे अपने को अशुद्ध करना। कोई स्‍त्री संभोग के उद्देश्‍य से किसी पशु के सम्‍मुख खड़ी न हो। यह अप्राकृतिक मैथुन है।</verse>
				<verse number="24">‘ये कार्य करके अशुद्ध मत हो जाना; क्‍योंकि इन्‍हीं कार्यों द्वारा उन जातियों ने, जिन्‍हें मैं तुम्‍हारे सम्‍मुख से निकाल रहा हूँ, स्‍वयं को अशुद्ध किया था।</verse>
				<verse number="25">उनकी भूमि भी अशुद्ध हो गई थी। अत: मैंने उस भूमि के अधर्म के कारण उसे दण्‍ड दिया, और उसने अपने निवासियों को निकाल दिया।</verse>
				<verse number="26">तुम मेरी संविधियों एवं न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करना। कोई भी व्यक्‍ति चाहे देशी हो अथवा तुम्‍हारे मध्‍य निवास करने वाला प्रवासी हो, ये घृणास्‍पद कार्य नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="27">तुमसे पूर्व उस भूमि पर निवास करने वाले लोगों ने ये घृणास्‍पद कार्य किए थे, अत: भूमि अपवित्र हो गई थी।</verse>
				<verse number="28">ऐसा न हो कि तुम भी भूमि को अशुद्ध करो, और वह तुम्‍हें निकाल दे, जैसा उसने तुमसे पूर्व निवास करने वाली जातियों को निकाला था।</verse>
				<verse number="29">वे सब मनुष्‍य, जो इन घृणास्‍पद कार्यों में से एक भी कार्य करते हैं, अपने लोगों में से नष्‍ट किए जाएंगे।</verse>
				<verse number="30">इसलिए मेरे आदेश का पालन करो: तुम उन घृणास्‍पद प्रथाओं को नहीं मानना, जिनको तुमसे पूर्व माना जाता था। उनके द्वारा स्‍वयं को अशुद्ध मत करना। मैं प्रभु तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू समस्‍त इस्राएली मण्‍डली से बोलना; तू उनसे यह कहना: पवित्र बनो! क्‍योंकि मैं प्रभु तुम्‍हारा परमेश्‍वर पवित्र हूँ।</verse>
				<verse number="3">प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने माता-पिता का आदर करेगा। तुम मेरे विश्राम दिवसों का पालन करोगे। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="4">‘तुम मूर्तियों की ओर उन्‍मुख मत होना, और न उनकी पूजा करने के लिए देवताओं की प्रतिमाएं बनाना। मैं प्रभु तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="5">‘जब तुम सहभागिता-बलि के पशु को मेरे लिए बलि करोगे, तब उसको इस प्रकार बलि करना कि मैं तुमसे प्रसन्न हो सकूँ।</verse>
				<verse number="6">जिस दिन तुम बलि करोगे, उसी दिन अथवा दूसरे दिन उसका मांस खाना। परन्‍तु तीसरे दिन का बचा हुआ मांस अग्‍नि में जलाया जाएगा।</verse>
				<verse number="7">यदि तुम बचा हुआ मांस तीसरे दिन भी खाओगे तो वह दूषित होगा। उससे मुझे प्रसन्नता न होगी।</verse>
				<verse number="8">उसको खाने वाला अपने अधर्म का भार स्‍वयं वहन करेगा; क्‍योंकि उसने प्रभु की पवित्र वस्‍तु को अपवित्र किया है। ऐसा व्यक्‍ति अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="9">‘जब तुम अपनी भूमि की फसल काटोगे तब खेतों को पूरा का पूरा मत काटना, और न फसल की कटाई के पश्‍चात् सिल्‍ला बीनना।</verse>
				<verse number="10">तुम अपने अंगूर-उद्यान के सब अंगूर तोड़कर उसको पूर्णत: झाड़ मत देना; और न अपने अंगूर-उद्यान के गिरे हुए फलों को बीनना। तुम उनको निर्धन और प्रवासी लोगों के लिए छोड़ देना। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="11">‘तुम चोरी न करना। धोखा मत देना। एक-दूसरे से झूठ मत बोलना।</verse>
				<verse number="12">तुम मेरे नाम से झूठी शपथ नहीं खाना; और इस प्रकार अपने परमेश्‍वर का नाम अपवित्र मत करना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="13">तुम अपने पड़ोसी पर अत्‍याचार मत करना, और न उसको लूटना। किसी मजदूर की मजदूरी रात से सबेरे तक तुम्‍हारे पास नहीं रहनी चाहिए।</verse>
				<verse number="14">तुम बहरे को अपशब्‍द मत कहना, और न अन्‍धे के सम्‍मुख रोड़ा अटकाना, वरन् तुम परमेश्‍वर से डरना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="15">‘तुम न्‍याय करते समय अन्‍याय मत करना। तुम न तो दरिद्र व्यक्‍ति का पक्ष लेना और न बड़े मनुष्‍य के सम्‍मुख झुकना, वरन् धार्मिकता से अपने देश-भाई अथवा बहिन का न्‍याय करना।</verse>
				<verse number="16">तुम निन्‍दक के समान अपने लोगों में यहां-वहां निन्‍दा मत फैलाना, और न अपने पड़ोसी की हत्‍या के उदेश्‍य से घात लगाना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="17">‘तुम अपने भाइयों अथवा बहिनों से हृदय में घृणा मत करना। तुम अपने देश-भाई अथवा बहिन को अवश्‍य समझाना। ऐसा न हो कि उसके कारण तुम्‍हें पाप का भार वहन करना पड़े।</verse>
				<verse number="18">तुम अपने जाति-भाई-बहिनों से प्रतिशोध न लेना, और न उनके प्रति शत्रुता रखना, वरन् अपने पड़ोसी को अपने ही समान प्रेम करना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="19">‘तुम मेरी संविधियों का पालन करना। तुम अपने पशुओं को विजातीय पशुओं से गर्भाधान मत कराना। तुम अपने खेतों में दो जाति के बीज नहीं बोना, और न सूती-ऊनी धागे के सम्‍मिश्रण से बुने हुए वस्‍त्र अपने ऊपर धारण करना।</verse>
				<verse number="20">‘यदि कोई पुरुष ऐसी स्‍त्री के साथ, जो दासी है, जिसकी मंगनी दूसरे पुरुष से हुई है और जिसको मूल्‍य देकर मुक्‍त नहीं किया गया है, अथवा जिसे स्‍वतन्‍त्रता नहीं दी गई है, कामुक होकर सहवास करता है, तो जांच-पड़ताल की जाएगी। उन्‍हें मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं मिलेगा; क्‍योंकि वह स्‍वतन्‍त्र नहीं थी।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु वह पुरुष प्रभु के लिए दोष-बलि में चढ़ाने के हेतु एक मेढ़ा मिलन-शिविर के द्वार पर लाएगा।</verse>
				<verse number="22">जो पाप उसने किया है, उसके लिए पुरोहित प्रभु के सम्‍मुख दोष-बलि के मेढ़े से प्रायश्‍चित करेगा। तब उसका पाप क्षमा किया जाएगा।</verse>
				<verse number="23">‘जब तुम कनान देश में प्रवेश करोगे, और वहाँ आहार के लिए सब प्रकार के वृक्ष लगाओगे, तब उनके फलों को वर्जित मानना। तीन वर्ष तक उनके फल तुम्‍हारे लिए वर्जित रहेंगे। तुम उन्‍हें कदापि मत खाना।</verse>
				<verse number="24">वृक्ष के सब फल चौथे वर्ष में प्रभु के स्‍तुति-उत्‍सव के निमित्त पवित्र होंगे।</verse>
				<verse number="25">तुम पांचवें वर्ष में उनके फल खा सकते हो, जिससे वे तुम्‍हारे लिए फल की भरपूर फसल उत्‍पन्न करें। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="26">‘तुम रक्‍त सम्‍मिश्रित मांस मत खाना। तुम शकुन-अपशकुन मत मानना, और न जादू-टोना करना।</verse>
				<verse number="27">तुम मृत्‍यु शोक प्रकट करने के लिए अपनी कनपटी के केशों को मत मूंड़ना और न दाढ़ी के किनारे को काटना।</verse>
				<verse number="28">किसी व्यक्‍ति की मृत्‍यु के कारण अपने शरीर पर घाव मत करना, और न उस पर गोदने गुदवाना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="29">‘तुम अपनी पुत्री को वेश्‍या बनाकर भ्रष्‍ट मत करना; ऐसा न हो कि सारा देश वेश्‍यागमन करने लगे और वह लम्‍पटता से भर जाए।</verse>
				<verse number="30">तुम मेरे विश्राम-दिवसों का पालन करना; मेरे पवित्र-स्‍थान के प्रति श्रद्धा रखना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="31">‘तुम ओझों अथवा भूत-प्रेत साधनेवालों की ओर उन्‍मुख मत होना। उन्‍हें मत खोजना, अन्‍यथा उनके द्वारा तुम अपवित्र हो जाओगे। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="32">‘तुम आदर देने के लिए वृद्ध मनुष्‍य के सम्‍मुख खड़े होना, और वयोवृद्ध मनुष्‍य का सम्‍मान करना। तुम अपने परमेश्‍वर से डरना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="33">‘यदि कोई प्रवासी तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारे देश में निवास करता है तो तुम उस पर अत्‍याचार मत करना।</verse>
				<verse number="34">तुम्‍हारे मध्‍य में निवास करने वाला प्रवासी व्यक्‍ति तुम्‍हारे लिए देशी भाई अथवा बहिन के सदृश होगा। तुम उससे अपने समान प्रेम करना; क्‍योंकि तुम भी मिस्र देश में प्रवासी थे। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="35">‘तुम न्‍याय, पाप, तौल और मात्रा में अन्‍याय मत करना।</verse>
				<verse number="36">तुम्‍हारे तराजू, बाट, किलो और लिटर सब ठीक-ठीक हों। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ, जिसने तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला है।</verse>
				<verse number="37">तुम मेरी सब संविधियों और न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करना, और उन्‍हें व्‍यवहार में लाना। मैं प्रभु हूँ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली समाज से यह कहना: यदि इस्राएली समाज का कोई व्यक्‍ति अथवा इस्राएलियों के मध्‍य में निवास करने वाला कोई प्रवासी अपनी सन्‍तान मोलेक देवता को देगा, तो उसे मृत्‍युदण्‍ड दिया जाएगा। उस देश के लोग उसे पत्‍थरों से मार डालेंगे।</verse>
				<verse number="3">यदि किसी ने मेरे पवित्र-स्‍थान को अशुद्ध और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र करके अपनी सन्‍तान मोलेक देवता को दी, तो मैं स्‍वयं ऐसे व्यक्‍ति से विमुख होऊंगा और उसके लोगों के मध्‍य से उसे नष्‍ट करूँगा।</verse>
				<verse number="4">यदि देश के लोग उस मनुष्‍य की, जिसने अपनी सन्‍तान मोलेक देवता को दी है, देखी-अनदेखी करेंगे और उसे मृत्‍युदण्‍ड नहीं देंगे,</verse>
				<verse number="5">तो मैं उससे तथा उसके परिवार से विमुख होऊंगा, और उनके लोगों के मध्‍य से उस व्यक्‍ति को तथा उन सबको नष्‍ट कर दूंगा जो उस व्यक्‍ति की देखा-देखी मोलेक देवता का अनुगमन कर वेश्‍या सदृश व्‍यवहार करेंगे, और यों मुझसे विश्‍वासघात करेंगे।</verse>
				<verse number="6">‘यदि कोई व्यक्‍ति ओझों तथा भूत-प्रेतों को साधने वालों की ओर उन्‍मुख होगा और उनका अनुगमन कर मेरे प्रति वेश्‍या सदृश व्‍यवहार करेगा, तो मैं उस व्यक्‍ति से विमुख होऊंगा और उसके लोगों के मध्‍य से उसको नष्‍ट करूंगा।</verse>
				<verse number="7">इसलिए तुम अपने आपको शुद्ध करो; पवित्र बनो, क्‍योंकि मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर पवित्र हूँ।</verse>
				<verse number="8">मेरी संविधियों का पालन करो और उनको व्‍यवहार में लाओ। तुम्‍हें पवित्र करने वाला मैं, प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="9">जो व्यक्‍ति अपनी माता अथवा पिता को अपशब्‍द कहेगा, उसे मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। क्‍योंकि उसने अपनी माता अथवा पिता को अपशब्‍द कहे थे, अत: उसका रक्‍त उसी के सिर पर पड़ेगा।</verse>
				<verse number="10">‘यदि कोई पुरुष अपने पड़ोसी की स्‍त्री से व्‍यभिचार करता है, तो व्‍यभिचारी तथा व्‍यभिचारिणी, दोनों को मृत्‍युदण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="11">जो पुरुष अपने पिता की स्‍त्री के साथ सहवास करता है, वह अपने पिता का अनादर करता है। दोनों को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। उनका रक्‍त उनके सिर पर पड़ेगा।</verse>
				<verse number="12">यदि कोई पुरुष अपनी बहू के साथ सहवास करेगा, तो दोनों को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। उन्‍होंने कौटुम्‍बिक व्‍यभिचार किया है, अत: उनका रक्‍त उन्‍हीं के सिर पर पड़ेगा।</verse>
				<verse number="13">यदि कोई पुरुष स्‍त्री के साथ सहवास के ढंग पर दूसरे पुरुष के साथ सहवास करेगा, तो दोनों घृणास्‍पद कार्य करेंगे। दोनों को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। उनका रक्‍त उन्‍हीं के सिर पर पड़ेगा।</verse>
				<verse number="14">यदि कोई पुरुष स्‍त्री और उसकी मां दोनों को रखेगा, तो यह लम्‍पटता है। तीनों अग्‍नि में जलाए जाएंगे, जिससे तुम्‍हारे मध्‍य में लम्‍पटता न रहे।</verse>
				<verse number="15">यदि कोई पुरुष पशुगमन करेगा, तो उसे मृत्‍युदण्‍ड दिया जाएगा। तुम पशु का वध करना।</verse>
				<verse number="16">यदि कोई स्‍त्री पशु के निकट जाकर उससे संभोग करेगी, तो उस स्‍त्री और पशु का वध करना। दोनों को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। उनका रक्‍त उन्‍हीं के सिर पर पड़ेगा।</verse>
				<verse number="17">‘यदि कोई पुरुष अपनी बहिन को, चाहे वह उसके पिता अथवा उसकी माता की पुत्री हो, रखेगा और वह उसकी नग्‍नता को देखेगा या उसकी बहिन उसकी नग्‍नता देखेगी तो यह लज्‍जाजनक बात होगी। वे दोनों अपने लोगों की आंखों के सम्‍मुख नष्‍ट किए जाएंगे। उसने अपनी बहिन की नग्‍नता उघाड़ी है; अत: वह अपने अधर्म का भार स्‍वयं वहन करेगा।</verse>
				<verse number="18">यदि कोई पुरुष ऋतुमति स्‍त्री के साथ सहवास करेगा और उसकी नग्‍नता को उघाड़ेगा तो ऐसा पुरुष उसके रक्‍त-स्रोत को नग्‍न करता है। और वह स्‍त्री भी अपने रक्‍त-स्रोत को उघाड़ती है। अत: दोनों अपने लोगों के मध्‍य से नष्‍ट किए जाएंगे।</verse>
				<verse number="19">तुम अपनी मौसी अथवा फूफी से संभोग मत करना; क्‍योंकि ऐसा करना अपनी निकट कुटुम्‍बिनी का अनादर करना है। वे अपने अधर्म का भार स्‍वयं वहन करेंगे।</verse>
				<verse number="20">यदि कोई पुरुष अपनी चाची के साथ सहवास करेगा तो वह अपने चाचा का अनादर करेगा। अत: वे अपने पाप के भार स्‍वयं वहन करेंगे। वे निस्‍सन्‍तान मरेंगे।</verse>
				<verse number="21">यदि कोई पुरुष अपनी भाभी को रखेगा तो यह अशुद्ध सम्‍बन्‍ध होगा। उसने अपने भाई का अनादर किया है। वे दोनों निस्‍सन्‍तान होंगे।</verse>
				<verse number="22">‘अत: तुम मेरी सब संविधियों और न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करना, और उनको व्‍यवहार में लाना जिससे वह देश जहां मैं तुम्‍हें ला रहा हूँ, तुम्‍हें नहीं निकाल सके।</verse>
				<verse number="23">तुम उन जातियों की प्रथाओं पर मत चलना, जिन्‍हें मैं तुम्‍हारे सम्‍मुख से निकाल रहा हूँ। उन्‍होंने ये सब कार्य किए थे; अतएव मैंने उनसे घृणा की।</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु मैंने तुमसे कहा है, “तुम उनके देश पर अधिकार करोगे। मैं उनके देश को तुम्‍हें दूंगा कि तुम उस पर अधिकार करो। उस देश में दूध और शहद की नदियां बहती हैं।” मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ, जिसने तुम्‍हें अन्‍य जातियों से अलग कर पवित्र किया है।</verse>
				<verse number="25">इसलिए तुम शुद्ध और अशुद्ध पशु, शुद्ध और अशुद्ध पक्षी में भेद करना। मैंने जिस पशु, पक्षी अथवा भूमि पर रेंगनेवाले जीव-जन्‍तु को तुम्‍हारे लिए अशुद्ध निश्‍चित किया है, उसके द्वारा तुम अपने को घृणास्‍पद मत बनाना।</verse>
				<verse number="26">तुम मेरे लिए पवित्र होगे; क्‍योंकि मैं प्रभु, पवित्र हूँ। मैंने तुम्‍हें अन्‍य जातियों से अलग किया है कि तुम मेरे अपने बनो।</verse>
				<verse number="27">‘प्रत्‍येक स्‍त्री अथवा पुरुष को जो ओझा या भूत-प्रेत साधने वाला है, मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। उनका पत्‍थरों से मार कर वध किया जाएगा। उनका रक्‍त उन्‍हीं के सिर पर पड़ेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘हारून के पुत्रों, पुरोहितों से बोलना; तू उनसे यह कहना: तुम्‍हारे लोगों में किसी की मृत्‍यु होने पर कोई भी व्यक्‍ति अपने को अशुद्ध नहीं करेगा;</verse>
				<verse number="2">वह केवल अपने निकट सम्‍बन्‍धी अर्थात् माता, पिता, पुत्र, पुत्री, भाई</verse>
				<verse number="3">तथा कुंवारी बहिन (जो उसकी निकट सम्‍बन्‍धी है; क्‍योंकि उसका पति नहीं है) की मृत्‍यु होने पर अपने को अशुद्ध कर सकता है।</verse>
				<verse number="4">वह अपने लोगों में स्‍वामी होने के कारण स्‍वयं को अशुद्ध नहीं करेगा जिससे वह अपवित्र हो जाए।</verse>
				<verse number="5">पुरोहित शोक प्रकट करने के लिए अपने-अपने सिर का मुंडन नहीं कराएंगे, अपनी दाढ़ी के किनारे को नहीं मुड़ाएंगे और न अपने शरीर पर घाव करेंगे।</verse>
				<verse number="6">वे अपने परमेश्‍वर के हेतु पवित्र बनेंगे, और अपने परमेश्‍वर के नाम को अपवित्र नहीं करेंगे। वे परमेश्‍वर का आहार अर्थात् बलि, प्रभु के लिए अग्‍नि में अर्पित करते हैं। अतएव वे पवित्र रहेंगे।</verse>
				<verse number="7">वे वेश्‍या अथवा भ्रष्‍ट स्‍त्री से विवाह नहीं करेंगे। वे परित्‍यक्‍ता स्‍त्री से, जिसे उसके पति ने त्‍याग दिया है, विवाह नहीं करेंगे; क्‍योंकि पुरोहित अपने परमेश्‍वर के लिए पवित्र है।</verse>
				<verse number="8">तुम उसे पवित्र मानना; क्‍योंकि वह तुम्‍हारे परमेश्‍वर का आहार चढ़ाता है। वह तुम्‍हारे लिए पवित्र होगा; क्‍योंकि मैं प्रभु, जो तुम्‍हें पवित्र करता हूँ, पवित्र हूँ।</verse>
				<verse number="9">यदि किसी पुरोहित की पुत्री वेश्‍यावृत्ति के द्वारा अपने को अपवित्र करेगी, तो वह अपने पिता को ही अपवित्र करेगी। उसे आग में जलाया जाएगा।</verse>
				<verse number="10">‘जो पुरोहित अपने पुरोहित-भाइयों में प्रमुख है, जिसके सिर पर अभ्‍यंजन का तेल उण्‍डेला गया है, जिसको पुरोहित पद पर प्रतिष्‍ठित किया गया है कि वह पुरोहित की पोशाक पहिन सके, वह अपने सिर के केश बिखरने नहीं देगा और न मृत्‍युशोक प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़ेगा।</verse>
				<verse number="11">वह किसी शव के निकट, चाहे वह उसके पिता अथवा माता का हो, नहीं जाएगा और स्‍वयं को अशुद्ध नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="12">वह पवित्र-स्‍थान से बाहर नहीं निकलेगा, और अपने परमेश्‍वर के पवित्र-स्‍थान को अशुद्ध नहीं करेगा; क्‍योंकि उसके सिर पर परमेश्‍वर का अभ्‍यंजन-तेल उण्‍डेलकर उसको पवित्र सेवा के लिए अलग किया गया है। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="13">वह किसी स्‍त्री से, उसके कौमार्य में ही विवाह करेगा।</verse>
				<verse number="14">वह विधवा, परित्‍यक्‍ता, भ्रष्‍ट अथवा वेश्‍या से विवाह नहीं करेगा, किन्‍तु अपनी जाति की कुंवारी कन्‍या से विवाह कर उसे पत्‍नी बनाएगा,</verse>
				<verse number="15">जिससे वह अपनी सन्‍तान को अपनी जाति में अपवित्र न करे; क्‍योंकि उसे पवित्र करने वाला मैं, प्रभु हूँ।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="17">‘तू हारून से यह कहना: तेरे वंश में पीढ़ी से पीढ़ी तक यदि किसी पुरोहित में कोई शारीरिक दोष होगा, तो वह अपने परमेश्‍वर का आहार अर्पित करने के लिए उसके निकट नहीं आएगा।</verse>
				<verse number="18">कोई व्यक्‍ति जिसमें शारीरिक दोष होगा, निकट नहीं आएगा, चाहे वह अन्‍धा, लंगड़ा, विकृत मुखवाला, असमान अंगवाला हो,</verse>
				<verse number="19">अथवा जिसका पैर या हाथ टूटा हो,</verse>
				<verse number="20">अथवा कुबड़ा, बौना, जिसकी आंख में कोई दोष हो, जिसको खाज-खुजली हो, अथवा जिसके अण्‍डकोष कुचले हुए हों।</verse>
				<verse number="21">पुरोहित हारून के वंश का व्यक्‍ति, जिसमें कोई शारीरिक दोष होगा, प्रभु के लिए अग्‍नि में बलि चढ़ाने के हेतु निकट नहीं आएगा। उसमें शारीरिक दोष है, इसलिए वह अपने परमेश्‍वर का आहार अर्पित करने के लिए निकट नहीं आएगा।</verse>
				<verse number="22">वह परमेश्‍वर का परम पवित्र आहार तथा अर्पण की अन्‍य पवित्र वस्‍तुएं खा सकता है।</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु वह अन्‍त:पट तथा वेदी के निकट नहीं आएगा; जिससे वह मेरे पवित्र स्‍थानों को अपवित्र न करे; क्‍योंकि उसमें शारीरिक दोष है। उन्‍हें पवित्र करने वाला मैं, प्रभु हूँ।’</verse>
				<verse number="24">मूसा ने ये बातें हारून, उसके पुत्रों एवं समस्‍त इस्राएली समाज से कहीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू हारून और उसके पुत्रों से बोलना कि वे इस्राएली समाज को पवित्र वस्‍तुओं से, जिन्‍हें इस्राएली लोग मुझे चढ़ाते हैं, अलग रहें जिससे वे मेरे पवित्र नाम को अपवित्र न करें। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="3">उनसे कहना: यदि तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी में तुम्‍हारा कोई वंशज अशुद्ध दशा में उन पवित्र वस्‍तुओं के निकट आएगा जिनको इस्राएली लोग मुझ प्रभु को चढ़ाते हैं, तो वह व्यक्‍ति मेरे सम्‍मुख से नष्‍ट किया जाएगा। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="4">हारून के वंश का कोई व्यक्‍ति, जो कुष्‍ठ-जैसे रोग से पीड़ित अथवा स्राव-ग्रस्‍त है, जब तक वह शुद्ध न हो जाए तब तक पवित्र वस्‍तुएं नहीं खाएगा। जो शव के कारण अथवा मनुष्‍य के वीर्यपात के कारण अशुद्ध होता है, उसका स्‍पर्श करने वाला</verse>
				<verse number="5">अथवा वह व्यक्‍ति जो उस रेंगनेवाले जीव-जन्‍तु का स्‍पर्श करेगा, जिसके कारण मनुष्‍य अशुद्ध होता है, अथवा जो व्यक्‍ति उस मनुष्‍य का स्‍पर्श करेगा जिससे वह अशुद्ध हो सकता है, चाहे उसकी अशुद्धता किसी भी प्रकार की क्‍यों न हो−</verse>
				<verse number="6">तो जो व्यक्‍ति इनमें से किसी का भी स्‍पर्श करेगा, वह सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा। जब तक वह जल में स्‍नान नहीं करेगा तब तक पवित्र वस्‍तुओं को नहीं खाएगा।</verse>
				<verse number="7">सूर्यास्‍त होने पर वह शुद्ध हो जाएगा। तत्‍पश्‍चात् वह इन पवित्र वस्‍तुओं को खा सकेगा; क्‍योंकि ये उसका आहार हैं।</verse>
				<verse number="8">वह हिंस्र पशु के द्वारा फाड़े गए पशु अथवा मृत पशु की लोथ का मांस खाकर स्‍वयं को अशुद्ध नहीं करेगा। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="9">इसलिए वे मेरे आदेश का पालन करेंगे। ऐसा न हो कि वे उसको अपवित्र करके पाप का भार स्‍वयं वहन करें और मर जाएं। उनको पवित्र करने वाला मैं, प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="10">‘जो व्यक्‍ति पुरोहित नहीं है, वह पवित्र वस्‍तुएं नहीं खाएगा। पुरोहित का अतिथि अथवा उसका मजदूर भी पवित्र वस्‍तु नहीं खाएगा।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु यदि पुरोहित किसी व्यक्‍ति को रुपयों से खरीदकर अपनी सम्‍पत्ति बना ले, तो वह गुलाम उसको खा सकेगा। पुरोहित के परिवार में उत्‍पन्न गुलाम उसके भोजन को खा सकते हैं।</verse>
				<verse number="12">यदि पुरोहित की पुत्री का विवाह उस व्यक्‍ति से हुआ है, जो पुरोहित नहीं है, तो वह अर्पण की पवित्र वस्‍तुएं नहीं खाएगी।</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु यदि पुरोहित की पुत्री परित्‍यक्‍ता अथवा विधवा है, उसकी सन्‍तान नहीं है, और वह कन्‍या के सदृश अपने पिता के घर लौट आई है, तो वह अपने पिता का भोजन खा सकती है। कोई अपुरोहित उसको नहीं खाएगा।</verse>
				<verse number="14">यदि कोई व्यक्‍ति अनजाने पवित्र वस्‍तु खा ले, तो वह उसके मूल्‍य का पांचवां भाग उसमें जोड़ेगा और पुरोहित को पवित्र वस्‍तु देगा।</verse>
				<verse number="15">जो पवित्र वस्‍तुएं इस्राएली लोग प्रभु को अर्पित करते हैं, उन्‍हें पुरोहित अपवित्र न करें,</verse>
				<verse number="16">और वे उन पवित्र वस्‍तुओं को खाकर उन लोगों को भी अधर्म का भार वहन करने वाले और दोषी न बनाएं; क्‍योंकि उनको पवित्र करनेवाला मैं, प्रभु हूँ।’</verse>
				<verse number="17">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="18">‘हारून, उसके पुत्रों एवं समस्‍त इस्राएली समाज से बोलना। तू उनसे यह कहना: जब इस्राएल के वंशज अथवा उनके मध्‍य में निवास करने वाले प्रवासी अपनी मन्नत हेतु अथवा प्रभु को अग्‍नि-बलि के रूप में स्‍वेच्‍छा-बलि के हेतु चढ़ावा चढ़ाएंगे</verse>
				<verse number="19">तो इसको ग्राह्य बनाने के लिए तुम निष्‍कलंक बछड़ा, मेढ़ा, अथवा बकरा चढ़ाना।</verse>
				<verse number="20">जिन पशुओं में शारीरिक दोष होगा, उनको मत चढ़ाना क्‍योंकि उन्‍हें ग्रहण नहीं किया जाएगा।</verse>
				<verse number="21">जब कोई व्यक्‍ति मन्नत में अथवा स्‍वेच्‍छा-बलि के हेतु गाय-बैल या भेड़-बकरियों में से सहभागिता-बलि का पशु प्रभु को चढ़ाएगा, तब ग्राह्य बनने के लिए पशु निष्‍कलंक होना चाहिए। उसके शरीर पर कोई दोष नहीं होना चाहिए।</verse>
				<verse number="22">अन्‍धा, विकलांग, विकृत अंगवाला, फोड़ा-फुन्‍सी, खाज-खुजली वाला पशु प्रभु को मत चढ़ाना। इनको प्रभु के लिए वेदी पर अग्‍नि में अर्पित नहीं करना।</verse>
				<verse number="23">जिस बैल अथवा मेमने का कोई अंग बड़ा या छोटा है, उसको स्‍वेच्‍छा-बलि के रूप में चढ़ा सकते हो। परन्‍तु मन्नत में उसको ग्रहण नहीं किया जाएगा।</verse>
				<verse number="24">कुचले, दबे, टूटे अथवा कटे अण्‍डकोष वाला पशु प्रभु को मत चढ़ाना, और न अपने देश में ही उसको बलि करना।</verse>
				<verse number="25">विदेशी व्यक्‍ति से प्राप्‍त ऐसे पशु अपने परमेश्‍वर के आहार के रूप में मत चढ़ाना। उनके शरीर पर दोष है, वे विकृत हैं, इसलिए ग्रहण नहीं किए जाएंगे।’</verse>
				<verse number="26">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="27">‘जब बछड़ा, मेमना अथवा बकरी का बच्‍चा उत्‍पन्न होगा, तब वह सात दिन तक अपनी मां के साथ रहेगा। उसके पश्‍चात् आठवें दिन से वह प्रभु को अग्‍नि में अर्पित चढ़ावे के रूप में ग्राह्य होगा।</verse>
				<verse number="28">तुम गाय अथवा भेड़ को उसके बच्‍चे के साथ एक ही दिन वध मत करना।</verse>
				<verse number="29">जब तुम स्‍तुतिबलि में प्रभु के लिए पशु वध करोगे तब उसको इस प्रकार वध करना कि तुम ग्राह्य हो सको।</verse>
				<verse number="30">बलि-पशु का मांस उसी दिन खाया जाएगा। तुम उसमें से कुछ भी सबेरे तक नहीं छोड़ना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="31">‘तुम मेरी आज्ञाओं का पालन करना और उनको व्‍यवहार में लाना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="32">तुम मेरे पवित्र नाम को अपवित्र मत करना; क्‍योंकि मैं इस्राएली समाज के मध्‍य में पवित्र माना जाऊंगा। तुम्‍हें पवित्र करनेवाला मैं, प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="33">तुम्‍हारा परमेश्‍वर होने के लिए मैंने तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला है। मैं प्रभु हूँ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली समाज से बोलना, तू उनसे यह कहना: प्रभु के निर्धारित पर्व तुम पवित्र समारोह के हेतु आयोजित करोगे। वे मेरे पर्व ये हैं:</verse>
				<verse number="3">छ: दिन तक तो कार्य किया जाएगा; किन्‍तु सातवां दिन परम विश्राम-दिवस, पवित्र समारोह का दिन है। तुम उस दिन कोई कार्य मत करना। वह तुम्‍हारे सब निवास स्‍थानों में प्रभु के हेतु विश्राम-दिवस माना जाएगा।</verse>
				<verse number="4">‘ये प्रभु के निर्धारित पर्व, पवित्र समारोह हैं, जिन्‍हें तुम उनके नियत समय पर आयोजित करोगे:</verse>
				<verse number="5">पहले महीने के चौदहवें दिन सन्‍ध्‍या समय प्रभु का पास्‍का (फसह) पर्व मनाना;</verse>
				<verse number="6">और इसी महीने के पन्‍द्रहवें दिन प्रभु के लिए बेखमीर रोटी का यात्रा-पर्व मनाया जाएगा। तुम सात दिन तक बेखमीर रोटी खाना।</verse>
				<verse number="7">तुम पहले दिन पवित्र समारोह आयोजित करना। उस दिन किसी भी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना।</verse>
				<verse number="8">तुम प्रभु को सात दिन तक अग्‍नि में चढ़ावा चढ़ाना। सातवां दिन पवित्र समारोह का दिन है। उस दिन किसी भी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना।’</verse>
				<verse number="9">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="10">‘इस्राएली समाज से कहना, तू उनसे यह कहना: जब तुम उस देश में प्रवेश करोगे जो मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ और उसकी फसल काटोगे, तब फसल के प्रथम फल का एक पूला पुरोहित के पास लाना।</verse>
				<verse number="11">पुरोहित पूले को प्रभु के सम्‍मुख लहराएगा ताकि तुम ग्रहण किए जाओ। वह विश्राम-दिवस के दूसरे दिन उसको लहराएगा।</verse>
				<verse number="12">जिस दिन तुम पूला लहराओगे, उस दिन प्रभु को अग्‍नि-बलि में एक वर्ष का एक निष्‍कलंक मेमना चढ़ाना।</verse>
				<verse number="13">उसके साथ अन्न-बलि में तेल सम्‍मिश्रित दो किलो मैदा प्रभु की सुखद सुगन्‍ध के हेतु अग्‍नि में अर्पित किया जाएगा। इसके अतिरिक्‍त उसके साथ दो लिटर अंगूररस पेय-बलि में चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="14">जब तक तुम अपने परमेश्‍वर के पास चढ़ावा न लाओगे, तब तक प्रथम फसल की रोटी या बालों के भुने अथवा कच्‍चे दाने मत खाना। यह तुम्‍हारे समस्‍त निवास-स्‍थानों में तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि है।</verse>
				<verse number="15">‘तुम विश्राम-दिवस के दूसरे दिन से, जिस दिन तुम लहर-बलि के पूले लाओगे उस दिन से गणना करना: वे पूरे सात सप्‍ताह होंगे।</verse>
				<verse number="16">सातवें विश्राम-दिवस के दूसरे दिन को मिलाकर पचास दिन होंगे। तब तुम प्रभु को नव अन्न की अन्न-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="17">तुम अपने निवास-स्‍थानों से लहर-बलि के लिए दो किलो मैदा की दो रोटियां लाओगे। वे प्रभु के लिए प्रथम फल के रूप में खमीर के साथ बनाई जाएंगी।</verse>
				<verse number="18">तुम रोटियों के साथ एक-एक वर्ष के सात निष्‍कलंक मेमने, एक बछड़ा, और दो मेढ़े चढ़ाना। ये लोगों की अन्न-बलि तथा पेय-बलि के साथ प्रभु के लिए अग्‍नि-बलि होंगे तथा अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध बन जाएंगे।</verse>
				<verse number="19">तुम पापबलि में एक बकरा तथा सहभागिता-बलि में एक-एक वर्ष के दो मेमने चढ़ाना।</verse>
				<verse number="20">पुरोहित उनको प्रभु के सम्‍मुख प्रथम फल की रोटियों के साथ लहर-बलि के लिए लहराएगा। वह रोटियों के साथ उन दो मेमनों को भी लहराएगा। वे प्रभु के लिए पवित्र माने जाएंगे, और पुरोहित का भाग होंगे।</verse>
				<verse number="21">तुम उसी दिन घोषणा करना और पवित्र समारोह का आयोजन करना। तुम किसी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना। यह तुम्‍हारे समस्‍त निवास-स्‍थानों में पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि है।</verse>
				<verse number="22">‘जब तुम अपनी भूमि की फसल काटोगे तब खेतों को पूरा का पूरा मत काटना और न फसल की कटाई के पश्‍चात् सिल्‍ला बीनना। तुम उनको निर्धन और प्रवासी लोगों के लिए छोड़ देना। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।’</verse>
				<verse number="23">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="24">‘तू इस्राएली समाज से यह कहना: तुम सातवें महीने के प्रथम दिन परम विश्राम-दिवस मनाना। इस स्‍मरण दिवस की, पवित्र समारोह की घोषणा नरसिंगे के स्‍वर से करना।</verse>
				<verse number="25">तुम किसी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना। तुम प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि चढ़ाना।’</verse>
				<verse number="26">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="27">‘इस सातवें महीने के दसवें दिन प्रायश्‍चित्त दिवस है। वह तुम्‍हारे लिए पवित्र समारोह का समय होगा। उस दिन तुम स्‍वयं को उपवास के द्वारा पीड़ित करना और प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="28">तुम इस दिन किसी प्रकार का कार्य नहीं करना; क्‍योंकि यह प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख तुम्‍हारा प्रायश्‍चित्त करने के लिए प्रायश्‍चित्त दिवस है।</verse>
				<verse number="29">जो व्यक्‍ति इस दिन स्‍वयं को उपवास के द्वारा पीड़ित नहीं करेगा, वह अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="30">जो व्यक्‍ति इस दिन किसी प्रकार का कार्य करेगा, उस व्यक्‍ति को मैं उसके लोगों के मध्‍य से मिटा डालूंगा।</verse>
				<verse number="31">तुम किसी प्रकार का कार्य मत करना। यह तुम्‍हारे समस्‍त निवास-स्‍थानों में पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि है।</verse>
				<verse number="32">वह तुम्‍हारे लिए परम विश्राम-दिवस होगा। उस दिन तुम स्‍वयं को उपवास के द्वारा पीड़ित करना। तुम उस महीने के नवें दिन की सन्‍ध्‍या से दूसरे दिन की सन्‍ध्‍या तक विश्राम-दिवस मनाना।’</verse>
				<verse number="33">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="34">‘तू इस्राएली समाज से बोलना: इस सातवें महीने के पन्‍द्रहवें दिन से सात दिन तक प्रभु के लिए मण्‍डप-पर्व मनाना।</verse>
				<verse number="35">प्रथम दिन पवित्र समारोह आयोजित करना। उस दिन तुम किसी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना।</verse>
				<verse number="36">तुम सात दिन तक प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि चढ़ाना। आठवें दिन पवित्र समारोह आयोजित करना, और प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि चढ़ाना। यह गम्‍भीर समारोह है। अत: उस दिन तुम किसी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना।</verse>
				<verse number="37">‘ये प्रभु के निर्धारित पर्व हैं, जिनमें पवित्र समारोह के आयोजन की घोषणा करना। ये पर्व प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि चढ़ाने, अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि, पशु-बलि और पेय-बलि उनके नियत दिन पर अर्पित करने के लिए हैं।</verse>
				<verse number="38">ये प्रभु का विश्राम-दिवस मनाने के अतिरिक्‍त हैं; तथा तुम्‍हारी समस्‍त भेंट, मन्नत और स्‍वेच्‍छा-बलि के अतिरिक्‍त हैं, जो तुम प्रभु को देते हो।</verse>
				<verse number="39">‘सातवें महीने के पन्‍द्रहवें दिन, जब तुम भूमि की फसल एकत्र करोगे तब प्रभु के लिए सात दिन तक पर्व मनाना। पहला दिन परम विश्राम-दिवस होगा; आठवां दिन भी परम विश्राम-दिवस होगा।</verse>
				<verse number="40">प्रथम दिन तुम सर्वोत्तम वृक्ष के फल, खजूर वृक्ष की शाखाएं, पत्तेदार पेड़ों की डालें और झरनों के भिंसा वृक्ष की शाखाएं लेकर अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख सात दिन तक आनन्‍द मनाना।</verse>
				<verse number="41">तुम प्रतिवर्ष सात दिन तक प्रभु के हेतु उस यात्रा-पर्व को मनाना। यह तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि है। तुम उसको सातवें महीने में मनाना।</verse>
				<verse number="42">तुम सात दिन तक मण्‍डपों में निवास करोगे। इस्राएल के सब मूल निवासी मण्‍डपों में निवास करेंगे,</verse>
				<verse number="43">जिससे तुम्‍हारी पीढ़ी दर पीढ़ी को ज्ञात हो जाए कि जब मैंने इस्राएली लोगों को मिस्र देश से बाहर निकाला था तब उनको मण्‍डपों में निवास कराया था। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।’</verse>
				<verse number="44">इस प्रकार मूसा ने इस्राएली समाज को प्रभु के निर्धारित पर्व बताए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली समाज को आदेश दे कि दीप-प्रज्‍वलन के लिए पेरकर निकाला गया जैतून का शुद्ध तेल लाएं जिससे एक दीप निरन्‍तर जलता रहे।</verse>
				<verse number="3">हारून उसको मिलन-शिविर में अन्‍त:पट के बाहर सन्‍ध्‍या से सबेरे तक प्रभु के सम्‍मुख निरन्‍तर सजाकर रखेगा। यह तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि होगी।</verse>
				<verse number="4">वह शुद्ध स्‍वर्ण के दीपाधार पर प्रभु के सम्‍मुख दीपकों को निरन्‍तर सजाकर रखेगा।</verse>
				<verse number="5">‘तुम मैदा लेना और उसकी बारह रोटियां बनाना। प्रत्‍येक रोटी दो किलो मैदा की बनाई जाएगी।</verse>
				<verse number="6">तुम उनको दो पंिक्‍तयों में प्रभु के सम्‍मुख शुद्ध स्‍वर्ण की मेज पर रखना। प्रत्‍येक पंिक्‍त में छ: रोटियां होंगी।</verse>
				<verse number="7">तुम प्रत्‍येक पंिक्‍त के साथ शुद्ध लोबान रखना जिससे वह रोटियों सहित स्‍मारक भाग बनकर प्रभु को अग्‍नि में अर्पित हो जाए।</verse>
				<verse number="8">हारून प्रत्‍येक विश्राम-दिवस पर इस्राएली समाज की ओर से शाश्‍वत विधान के रूप में प्रभु के सम्‍मुख नित्‍य नयी रोटियां क्रम से रखा करेगा।</verse>
				<verse number="9">ये रोटियां हारून और उसके पुत्रों की होंगी। वे उनको पवित्र-स्‍थान में खाएंगे; क्‍योंकि प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि में से यह उनका परम पवित्र भाग है। इस पर उनका स्‍थायी अधिकार है।’</verse>
				<verse number="10">एक बार किसी इस्राएली स्‍त्री का पुत्र जिसका पिता मिस्र का रहने वाला था, इस्राएली समाज के मध्‍य गया। वहां पड़ाव में वह तथा एक इस्राएली पुरुष परस्‍पर झगड़ने लगे।</verse>
				<verse number="11">इस्राएली स्‍त्री के पुत्र ने प्रभु के नाम की निन्‍दा की और अपशब्‍द कहे। लोग उसको मूसा के पास लाए। उसकी मां का नाम शलोमीत था, जो दानवंशीय दिब्री की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="12">उन लोगों ने इस्राएली स्‍त्री के पुत्र को उस समय तक हवालात में रखा जब तक प्रभु का वचन उनको स्‍पष्‍ट ज्ञात नहीं हो गया।</verse>
				<verse number="13">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="14">‘ईश-निन्‍दक को पड़ाव से बाहर निकालो; और जिन्‍होंने निन्‍दा सुनी है, वे उसके सिर पर हाथ रखें, और सारी मण्‍डली उसको पत्‍थरों से मारे।</verse>
				<verse number="15">तू इस्राएली समाज से यह भी बोलना: जो व्यक्‍ति अपने परमेश्‍वर को अपशब्‍द कहेगा, वह अपने पाप का भार स्‍वयं वहन करेगा।</verse>
				<verse number="16">प्रभु-नाम के निन्‍दक को मृत्‍युदण्‍ड दिया जाएगा। सब मण्‍डली उसको पत्‍थरों से मारेगी। जब कोई व्यक्‍ति, चाहे वह प्रवासी हो अथवा देशी, प्रभु-नाम की निन्‍दा करेगा तब उसे मृत्‍युदण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="17">जो मनुष्‍य किसी व्यक्‍ति की हत्‍या करेगा, उसे मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="18">पशु की हत्‍या करने वाला व्यक्‍ति उसकी क्षतिपूर्ति करेगा: पशु के बदले पशु।</verse>
				<verse number="19">यदि कोई मनुष्‍य अपने किसी देश-भाई अथवा बहिन का अंग-भंग करेगा, तो उसके साथ भी वैसा किया जाएगा:</verse>
				<verse number="20">अस्‍थि-भंग के बदले अस्‍थि-भंग, आंख के बदले आंख, दांत के बदले दांत। जैसा उसने दूसरे मनुष्‍य का अंग-भंग किया है, वैसा उसका किया जाएगा।</verse>
				<verse number="21">पशु की हत्‍या करने वाला व्यक्‍ति उसकी क्षतिपूर्ति करेगा; किन्‍तु मनुष्‍य की हत्‍या करने वाले व्यक्‍ति को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="22">प्रवासी तथा देशी व्यक्‍ति के लिए एक ही न्‍याय-सिद्धान्‍त होगा; क्‍योंकि मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="23">मूसा ने इस्राएली समाज से ये बातें कहीं। वे ईश-निन्‍दक को पड़ाव के बाहर ले गए। वहाँ उन्‍होंने उसे पत्‍थरों से मार डाला। इस प्रकार जैसा प्रभु ने मूसा को आदेश दिया था वैसा ही इस्राएलियों ने किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से सीनय पर्वत पर बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली समाज से बोलना; तू उनसे यह कहना: जब तुम उस देश में प्रवेश करोगे जो मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ, तब उस देश की भूमि भी प्रभु के लिए विश्राम करेगी।</verse>
				<verse number="3">तुम छ: वर्ष तक अपने खेत में बुवाई करना, छ: वर्ष तक अपने अंगूर के उद्यान की काट-छांट करना और उसकी उपज एकत्र करना।</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु सातवें वर्ष में भूमि को परम विश्राम प्राप्‍त होगा: प्रभु का विश्राम-वर्ष। तुम उस वर्ष न तो अपने खेत की बुवाई करोगे और न अपने अंगूर-उद्यान की काट-छांट।</verse>
				<verse number="5">जो कुछ तुम्‍हारे कटे हुए खेत में अपने आप उगे उसको मत काटना, और न अनछटी अंगूर की बेलों के अंगूर तोड़ना; क्‍योंकि यह भूमि के लिए परम विश्राम का वर्ष होगा।</verse>
				<verse number="6">परन्‍तु भूमि अपने विश्राम-वर्ष में तुम्‍हारी, तुम्‍हारे सेवक-सेविकाओं, मजदूरों और तुम्‍हारे मध्‍य में निवास करने वाले प्रवासी व्यक्‍तियों की भोजन-व्‍यवस्‍था करेगी।</verse>
				<verse number="7">भूमि की समस्‍त उपज तुम्‍हारे पालतू पशुओं एवं देश के जंगली पशुओं के लिए आहार होगी।</verse>
				<verse number="8">‘तुम सात विश्राम-वर्ष अर्थात् सातगुना सात वर्ष गिनना। सात विश्राम-वर्ष का यह काल उनचास वर्ष होगा।</verse>
				<verse number="9">तब तुम सातवें महीने के दसवें दिन सब स्‍थानों पर नरसिंगा फूंकना। प्रायश्‍चित्त दिवस पर तुम अपने देश के सब स्‍थानों पर नरसिंगा फूंकना।</verse>
				<verse number="10">तुम पचासवें वर्ष को पवित्र मानना, और देश के समस्‍त निवासियों की स्‍वतन्‍त्रता की घोषणा करना। यह “जुबली वर्ष” कहलाएगा। इस वर्ष प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपनी पैतृक सम्‍पत्ति पुन: प्राप्‍त करेगा। हर एक मनुष्‍य अपने परिवार में लौट आएगा।</verse>
				<verse number="11">तुम्‍हारे लिए पचासवां वर्ष जुबली वर्ष होगा। तुम उस वर्ष बुवाई नहीं करोगे, और जो कुछ अपने आप उगेगा, उसको नहीं काटोगे, और न अनछटी अंगूर की बेलों के अंगूर तोड़ोगे;</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि वह जुबली वर्ष होगा। वह तुम्‍हारे लिए पवित्र वर्ष होगा। जो खेतों में उपज होगी, तुम उसी को खाना।</verse>
				<verse number="13">‘इस जुबली वर्ष में प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपनी पैतृक सम्‍पत्ति पुन: प्राप्‍त करेगा।</verse>
				<verse number="14">यदि तुम अपने किसी देश-भाई अथवा बहिन को कुछ बेचोगे अथवा उसके हाथ से कुछ खरीदोगे, तो एक दूसरे पर अन्‍धेर मत करना।</verse>
				<verse number="15">पिछले जुबली वर्ष के पश्‍चात् जितने वर्ष व्‍यतीत हुए हैं, उनकी गणना के अनुसार तुम अपने देश-भाई अथवा बहिन से खरीदोगे; फसल के शेष वर्षों की गणना के अनुसार वह तुम्‍हें बेचेगा।</verse>
				<verse number="16">यदि अधिक वर्ष शेष हैं, तो तुम मूल्‍य में वृद्धि करना; पर यदि कम वर्ष शेष हैं, तो मूल्‍य घटा देना; क्‍योंकि जो वह बेचता है, वह फसलों की गणना के अनुसार बेचता है।</verse>
				<verse number="17">तुम एक दूसरे पर अन्‍धेर मत करना; वरन् अपने परमेश्‍वर से डरना; क्‍योंकि मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="18">‘तुम मेरी संविधियों को मानना, मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करना और उनको व्‍यवहार में लाना जिससे तुम देश में निश्‍चिन्‍त निवास कर सको।</verse>
				<verse number="19">भूमि तुम्‍हें अपना फल देगी और उसको भर पेट खाकर तुम देश में निश्‍चिन्‍त निवास करोगे।</verse>
				<verse number="20">यदि तुम यह कहोगे, “जब हम सातवें वर्ष भूमि पर न बुवाई करेंगे और न उसकी फसल एकत्र करेंगे, तब हम क्‍या खाएंगे?’</verse>
				<verse number="21">तो मैं छठे वर्ष तुम पर अपनी आशिष प्रेषित करूंगा जिससे भूमि की उपज तीन वर्ष के लिए पर्याप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="22">इसलिए जब तुम आठवें वर्ष में बुवाई करोगे तब पुरानी उपज में से ही खाओगे। तुम नौवें वर्ष की नई फसल आने तक पुरानी उपज को ही खाओगे।</verse>
				<verse number="23">भूमि को स्‍थायी रूप से नहीं बेचा जाएगा; क्‍योंकि भूमि मेरी है। मेरे यहां तुम प्रवासी और अतिथि हो।</verse>
				<verse number="24">समस्‍त देश में, जहां तुम्‍हारा अधिकार है, भूमि को मूल्‍य देकर मुक्‍त कर देना।</verse>
				<verse number="25">‘यदि तुम्‍हारा जाति-भाई अथवा बहिन दरिद्र हो जाए और वह अपनी पैतृक सम्‍पत्ति में से कुछ बेच दे, तो उसका निकट कुटुम्‍बी आएगा और जो उस व्यक्‍ति ने बेचा था, उसको मूल्‍य देकर मुक्‍त करा लेगा।</verse>
				<verse number="26">यदि किसी व्यक्‍ति के लिए मुक्‍त करनेवाला कुटुम्‍बी न हो, परन्‍तु स्‍वयं समृद्ध हो जाए और अपनी भूमि को मुक्‍त करने के लिए उसे पर्याप्‍त धन प्राप्‍त हो जाए</verse>
				<verse number="27">तो वह उस वर्ष से गणना करेगा, जिस वर्ष उसने उसको बेचा था, उसे शेष वर्षों का मूल्‍य देगा। तब उसे सम्‍पत्ति पुन: प्राप्‍त हो जाएगी।</verse>
				<verse number="28">यदि उसके हाथ में अपनी सम्‍पत्ति पुन: प्राप्‍त करने के लिए पर्याप्‍त धन न हो, तो वह सम्‍पत्ति खरीदने वाले के हाथ में जुबली वर्ष तक रहेगी। जुबली वर्ष में सम्‍पत्ति स्‍वयं मुक्‍त हो जाएगी और बेचनेवाले को पुन: प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="29">‘यदि कोई मनुष्‍य परकोटावाले नगर का निवासयोग्‍य मकान बेचेगा तो वह उसको विक्रय-दिन के पश्‍चात् पूरे एक वर्ष की अवधि में मूल्‍य देकर मुक्‍त करा सकेगा; क्‍योंकि मूल्‍य देकर मुक्‍त कराने का अधिकार पूरे एक वर्ष की अवधि तक होगा।</verse>
				<verse number="30">यदि मकान पूरे एक वर्ष तक मूल्‍य देकर मुक्‍त नहीं किया जाएगा, तो परकोटावाले नगर का निवास-योग्‍य मकान पीढ़ी से पीढ़ी तक उस मनुष्‍य के स्‍थायी अधिकार में हो जाएगा, जिसने उसको खरीदा था- वह जुबली वर्ष में भी मुक्‍त नहीं किया जाएगा।</verse>
				<verse number="31">उन गांवों के, जिनके चारों ओर परकोटा नहीं होता, उनके मकानों की गणना देश के खेतों में की जाएगी। उनको मूल्‍य देकर अवश्‍य ही मुक्‍त किया जाएगा। वे जुबली वर्ष में मुक्‍त किए जाएंगे।</verse>
				<verse number="32">फिर भी जिन नगरों पर लेवी-वंश का अधिकार है, उनमें स्‍थित मकानों को लेवीय जन किसी भी समय मूल्‍य देकर मुक्‍त कर सकते हैं।</verse>
				<verse number="33">यदि कोई लेवीय जन मूल्‍य देकर मुक्‍त करने के अपने अधिकार को प्रयुक्‍त नहीं करेगा तो उसके अधिकृत नगर में स्‍थित मकान, जो बेचा गया है, जुबली वर्ष में मुक्‍त हो जाएगा; क्‍योंकि इस्राएली समाज के मध्‍य में लेवीय नगरों के मकानों पर उनका अधिकार है।</verse>
				<verse number="34">उनके नगरों की सार्वजनिक भूमि पर खेत नहीं बेचे जाएंगे; क्‍योंकि उन पर लेवीय लोगों का स्‍थायी अधिकार है।</verse>
				<verse number="35">‘यदि तुम्‍हारा जाति-भाई अथवा बहिन दरिद्र हो जाए, और वह अपना हाथ तुम्‍हारे सम्‍मुख फैलाए तो तुम उसको संभालना। वह प्रवासी अथवा अस्‍थायी प्रवासी के समान तुम्‍हारे साथ निवास करेगा।</verse>
				<verse number="36">उससे ब्‍याज अथवा अधिक धन मत लेना, वरन् अपने परमेश्‍वर से डरना, जिससे तुम्‍हारा जाति-भाई अथवा बहिन भी तुम्‍हारे साथ जीवित रहे।</verse>
				<verse number="37">तुम उसको ब्‍याज पर रुपया नहीं देना, और न लाभ कमाने के उद्देश्‍य से भोजन-वस्‍तु।</verse>
				<verse number="38">मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ। मैंने तुमको मिस्र देश से इसलिए बाहर निकाला है कि तुम्‍हें कनान देश प्रदान करूँ और तुम्‍हारा परमेश्‍वर होऊं।</verse>
				<verse number="39">‘यदि तुम्‍हारे सम्‍मुख तुम्‍हारे जाति-भाई अथवा बहिनें दरिद्र हो जाएं, और वे अपने आपको तुम्‍हारे हाथ में बेच दें, तो तुम उनसे दास-दासियों के समान सेवा मत कराना।</verse>
				<verse number="40">वे तुम्‍हारे साथ मजदूर अथवा अस्‍थायी प्रवासी के रूप में रहेंगे। वे जुबली-वर्ष तक तुम्‍हारी सेवा करेंगे।</verse>
				<verse number="41">तत्‍पश्‍चात् वे तुम्‍हारे पास से चले जाएंगे−वे अपने बच्‍चों के साथ अपने कुटुम्‍ब में लौट जाएंगे और अपने पूर्वजों की सम्‍पत्ति पुन: प्राप्‍त करेंगे;</verse>
				<verse number="42">क्‍योंकि वे मेरे सेवक हैं। मैंने उनको मिस्र देश से बाहर निकाला है। उनको दास-रूप में नहीं बेचा जाएगा।</verse>
				<verse number="43">उन पर कठोरता से शासन मत करना; वरन् अपने परमेश्‍वर से डरना।</verse>
				<verse number="44">यदि तुम्‍हें दास-दासियों की आवश्‍यकता है तो अपने आस-पास निवास करने वाली जातियों में से दास-दासियां खरीदना।</verse>
				<verse number="45">तुम्‍हारे साथ निवास करने वाले अस्‍थायी प्रवासियों तथा उनके कुटुम्‍बियों की सन्‍तान में से, जो तुम्‍हारे साथ रहते हैं और जिनका जन्‍म तुम्‍हारे ही देश में हुआ है, दास-दासियां खरीद सकते हो। वे तुम्‍हारी सम्‍पत्ति होंगे।</verse>
				<verse number="46">तुम उन्‍हें अपने पश्‍चात् अपनी संतान को वसीयत के रूप में सौंप सकते हो कि वे तुम्‍हारी संतान की स्‍थायी सम्‍पत्ति बनें। तुम उनको दास-दासियां बना सकते हो। किन्‍तु अपने इस्राएली भाई-बहिनों पर, एक व्यक्‍ति दूसरे व्यक्‍ति पर कठोरता से शासन नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="47">‘यदि तुम्‍हारे साथ रहने वाला कोई प्रवासी अथवा अस्‍थायी प्रवासी व्यक्‍ति धनी हो जाए परन्‍तु तुम्‍हारा जाति-भाई अथवा बहिन दरिद्र, और वह अपने आपको उस प्रवासी अथवा अस्‍थायी प्रवासी व्यक्‍ति या प्रवासी के कुटुम्‍ब के किसी सदस्‍य के हाथ में बेच दे,</verse>
				<verse number="48">तो उसके विक्रय के पश्‍चात् उसे मूल्‍य देकर मुक्‍त किया जा सकेगा। उसके भाइयों में से कोई भी भाई मूल्‍य देकर उसे मुक्‍त कर सकता है</verse>
				<verse number="49">अथवा उसका चाचा या चचेरा भाई मूल्‍य देकर मुक्‍त कर सकता है। उसके परिवार में उसका निकट सम्‍बन्‍धी भी मूल्‍य देकर उसे मुक्‍त कर सकता है। उसके हाथ में धन आने पर वह मूल्‍य देकर अपने आपको मुक्‍त कर सकता है।</verse>
				<verse number="50">वह अपने खरीदने वाले के साथ अपने विक्रय वर्ष से जुबली वर्ष तक गणना करेगा। उसकी मुक्‍ति का मूल्‍य वर्षों की गणना के अनुसार होगा। वह अपने स्‍वामी के साथ जितने समय तक रहा उसका मूल्‍य मजदूर के समय के समान मानकर निर्धारित किया जाएगा।</verse>
				<verse number="51">यदि जुबली वर्ष के आगमन में अभी अनेक वर्ष शेष हैं, तो वह उनकी गणना के अनुसार अपने विक्रय-मूल्‍य में से धनराशि मुक्‍ति-मूल्‍य में लौटाएगा।</verse>
				<verse number="52">यदि जुबली वर्ष के आगमन में अभी कुछ वर्ष ही शेष हैं तो वह अपने स्‍वामी के साथ गणना करेगा। जितने वर्ष शेष हैं, उनके अनुसार वह अपना मुक्‍ति-मूल्‍य लौटाएगा।</verse>
				<verse number="53">जैसे मजदूर वार्षिक मजदूरी पर रखा जाता है वैसे ही उसके साथ किया जाएगा। तुम्‍हारी आंखों के सामने उसका स्‍वामी उस पर कठोरता से शासन नहीं कर सकेगा।</verse>
				<verse number="54">किन्‍तु यदि वह इन उपायों से भी मूल्‍य देकर मुक्‍त नहीं होगा तो जुबली वर्ष में उसको मुक्‍त किया जाएगा। उसके साथ उसकी सन्‍तान भी मुक्‍त होगी;</verse>
				<verse number="55">क्‍योंकि मेरे लिए ही इस्राएली लोग सेवक हैं। वे मेरे सेवक हैं। मैंने ही उनको मिस्र देश से बाहर निकाला है। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">‘तुम अपने लिए प्रतिमा न बनाना, और न मूर्ति और न पूजा-स्‍तम्‍भ खड़ा करना। तुम अपने देश में चित्रित पाषाण भी स्‍थापित न करना, जिससे उनकी पूजा की जाए; क्‍योंकि मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="2">तुम मेरे विश्राम-दिवसों का पालन करना और मेरे पवित्र-स्‍थान के प्रति श्रद्धा रखना। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="3">‘यदि तुम मेरी संविधि पर चलोगे, मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे और उनको व्‍यवहार में लाओगे</verse>
				<verse number="4">तो मैं तुम्‍हारे लिए समय पर वर्षा प्रदान करूंगा, जिससे भूमि अपनी उपज उपजाएगी और मैदान के वृक्ष फल देंगे।</verse>
				<verse number="5">तुम अंगूर के संचयकाल तक दंवरी करते रहोगे, और बुवाई के समय तक अंगूर का संचय। तुम रोटी खाकर तृप्‍त होगे और निश्‍चिन्‍त होकर अपने देश में निवास करोगे।</verse>
				<verse number="6">मैं देश को शान्‍ति प्रदान करूंगा, और तुम निर्भय सो सकोगे; तुम्‍हें कोई नहीं डराएगा। मैं तुम्‍हारे देश में हिंस्र पशुओं को रहने नहीं दूंगा। कोई जाति तुम्‍हारे देश पर तलवार नहीं चलाएगी।</verse>
				<verse number="7">तुम अपने शत्रुओं का पीछा करोगे, और वे तुम्‍हारी तलवार के कारण तुम्‍हारे सम्‍मुख गिरेंगे।</verse>
				<verse number="8">तुम्‍हारे पांच मनुष्‍य सौ शत्रुओं का, और सौ मनुष्‍य दस हजार शत्रुओं का पीछा करेंगे; और वे तुम्‍हारी तलवार के कारण तुम्‍हारे सम्‍मुख गिरेंगे।</verse>
				<verse number="9">मैं तुम्‍हारी ओर उन्‍मुख होऊंगा। तुम्‍हें फलवन्‍त एवं असंख्‍य बनाऊंगा; और तुम्‍हारे साथ अपने विधान को सुदृढ़ करूंगा।</verse>
				<verse number="10">तुम पुराना संचित अनाज खाओगे, और नया अनाज रखने के लिए पुराना अनाज हटाओगे।</verse>
				<verse number="11">मैं तुम्‍हारे मध्‍य में निवास करूंगा, और मेरा प्राण तुमसे घृणा नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="12">मैं तुम्‍हारे मध्‍य विचरण करूंगा। मैं तुम्‍हारा परमेश्‍वर होऊंगा, और तुम मेरे लोग।</verse>
				<verse number="13">मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ। मैंने ही तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला है जिससे तुम उनके गुलाम न बने रहो। मैंने तुम्‍हारे जूए के बन्‍धन तोड़े, और तुम्‍हें सीधा खड़ा किया है।</verse>
				<verse number="14">‘परन्‍तु यदि तुम मेरी बात नहीं सुनोगे, और इन सब आज्ञाओं का पालन नहीं करोगे;</verse>
				<verse number="15">यदि तुम मेरी संविधियों की अवहेलना करोगे; यदि तुम्‍हारे प्राण मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों से घृणा करेंगे जिससे तुम मेरी आज्ञाओं का पालन न करो और मेरे विधान को तोड़ो,</verse>
				<verse number="16">तो मैं तुम्‍हारे साथ यह व्‍यवहार करूंगा: तुम पर आतंक ढाहूंगा, तुम्‍हें क्षय रोग और ऐसे ज्‍वर से पीड़ित करूंगा जिसके कारण आंखें धंस जातीं और प्राण मुरझा जाते हैं। तुम्‍हारा बीज बोना व्‍यर्थ होगा; क्‍योंकि तुम्‍हारे शत्रु ही उनको खाएंगे।</verse>
				<verse number="17">मैं तुमसे विमुख होऊंगा, जिससे तुम अपने शत्रुओं के सम्‍मुख हार जाओगे। जिनसे घृणा करते हो, वे ही तुम पर शासन करेंगे। तुम्‍हारा पीछा करने वाला कोई न होगा, फिर भी तुम भागते जाओगे।</verse>
				<verse number="18">यदि इन विपत्तियों के होने पर भी तुम मेरी बात नहीं सुनोगे, तो मैं तुम्‍हारे पाप के कारण तुम्‍हें सात गुना ताड़ित करूंगा।</verse>
				<verse number="19">तुम्‍हारे बल के गर्व को चूर-चूर करूंगा। तुम्‍हारे आकाश को लोहे के समान सख्‍त तथा तुम्‍हारी भूमि को पीतल के सदृश कठोर बना दूंगा और वर्षा नहीं होगी।</verse>
				<verse number="20">तब भूमि पर तुम्‍हारा सम्‍पूर्ण परिश्रम व्‍यर्थ हो जाएगा; क्‍योंकि भूमि अपनी उपज न उपजाएगी और न मैदान के वृक्षों के फल लगेंगे।</verse>
				<verse number="21">‘यदि तुम मेरे विरुद्ध चलते रहोगे और मेरी बात पर ध्‍यान नहीं दोगे, तो तुम्‍हारे पाप से सात गुना महामारी तुम पर भेजूंगा।</verse>
				<verse number="22">मैं तुम्‍हारे विरुद्ध मैदान के हिंस्र पशुओं को छोड़ूँगा, जो तुम्‍हारे बच्‍चों को तुम्‍हारे पास से उठाकर ले जाएंगे, और तुम्‍हारे पालतू पशुओं को फाड़ डालेंगे। वे तुम्‍हें इतनी अधिक संख्‍या में नष्‍ट करेंगे कि तुम्‍हारे मार्ग निर्जन हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="23">‘यदि इन ताड़नाओं से भी तुम मेरी ओर नहीं लौटोगे और मेरे विरुद्ध चलते रहोगे</verse>
				<verse number="24">तो मैं भी तुम्‍हारे विरुद्ध चलूंगा। मैं स्‍वयं तुम पर तुम्‍हारे पाप के कारण सात गुना प्रहार करूंगा।</verse>
				<verse number="25">मैं तुम पर शत्रु का आक्रमण कराऊंगा जो तुमसे विधान-भंग का प्रतिशोध लेगा। यदि तुम अपने नगरों में एकत्र होगे तो मैं तुम पर महामारियां भेजूंगा और तुम शत्रुओं के हाथ में पड़ जाओगे।</verse>
				<verse number="26">मैं तुम्‍हारे जीवन का आधार चूर-चूर कर दूंगा। दस स्‍त्रियां एक ही तन्‍दूर पर रोटियां बनाएंगी, और वे तुम्‍हें रोटी तौल-तौलकर देंगी। तुम रोटियां खाओगे, पर तृप्‍त नहीं होगे।</verse>
				<verse number="27">‘यदि इस पर भी तुम मेरी बात नहीं सुनोगे, और मेरे विरुद्ध चलते रहोगे,</verse>
				<verse number="28">तो मैं क्रोध में भर कर तुम्‍हारे विरुद्ध चलूंगा। मैं स्‍वयं क्रोध में भर कर तुम्‍हारे पाप के कारण तुम्‍हें सात गुना ताड़ित करूंगा।</verse>
				<verse number="29">तुम अपने पुत्रों का मांस खाओगे; अपनी पुत्रियों का मांस खाओगे।</verse>
				<verse number="30">मैं तुम्‍हारे पहाड़ी शिखर के पूजा-गृहों को गिरा दूंगा, तुम्‍हारी धूप-वेदियों को नष्‍ट कर दूंगा। तुम्‍हारे देवताओं की ध्‍वस्‍त मूर्तियों पर तुम्‍हारे शव फेंकूंगा। मेरा प्राण तुमसे घृणा करेगा।</verse>
				<verse number="31">मैं तुम्‍हारे नगर उजाड़ दूंगा, तुम्‍हारे पवित्र-स्‍थानों को निर्जन बना दूंगा। मैं तुम्‍हारी बलि की सुखद सुगन्‍ध नहीं सूंघूंगा।</verse>
				<verse number="32">मैं तुम्‍हारे देश को इतना निर्जन कर दूंगा कि उसमें बसने वाले तुम्‍हारे शत्रु आश्‍चर्य करेंगे।</verse>
				<verse number="33">मैं तुम्‍हें अनेक राष्‍ट्रों में तितर-बितर करूंगा और तुम्‍हारे विरुद्ध स्‍वयं मैं म्‍यान से तलवार निकालूंगा। तुम्‍हारा देश निर्जन हो जाएगा। तुम्‍हारे नगर उजाड़ हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="34">‘जब तक तुम अपने शत्रुओं के देश में रहोगे और तुम्‍हारी जन्‍मभूमि निर्जन रहेगी, तब तक वह अपने विश्राम वर्षों का आनन्‍द-पूर्वक पालन करेगी। भूमि विश्राम करेगी और विश्राम वर्षों का आनन्‍दपूर्वक पालन करेगी।</verse>
				<verse number="35">जितने दिन तक वह निर्जन रहेगी, वह विश्राम करेगी। जब तुम उस पर निवास करते थे तब उसको तुम्‍हारे विश्राम दिवसों में यह विश्राम नहीं मिला था।</verse>
				<verse number="36">तुममें से बचे हुए व्यक्‍तियों के हृदय में जो तुम्‍हारे शत्रुओं के देश में होंगे, कायरता उत्‍पन्न करूंगा। सूखे पत्तों के खड़कने का स्‍वर ही उनको भगा देगा। वे ऐसे भागेंगे, जैसे कोई व्यक्‍ति तलवार से बचने के लिए भागता है। उनका पीछा करने वाला न होने पर भी वे गिर-गिर पड़ेंगे।</verse>
				<verse number="37">वे एक दूसरे पर लड़खड़ाकर गिरेंगे मानो तलवार से बचने के लिए भाग रहे हों−यद्यपि उनका पीछा करने वाला कोई भी न होगा। तुममें शक्‍ति नहीं रह जाएगी कि तुम अपने शत्रुओं के सम्‍मुख खड़े भी हो सको।</verse>
				<verse number="38">तुम उन राष्‍ट्रों में नष्‍ट हो जाओगे। तुम्‍हारे शत्रुओं की भूमि तुम्‍हें चट कर जाएगी।</verse>
				<verse number="39">शत्रु-देश में बचे हुए व्यक्‍तियों का उनके अधर्म के कारण क्रमश: क्षय होगा। उनके पूर्वजों के अधर्म के कारण उन्‍हीं के समान उनका भी क्षय होगा।</verse>
				<verse number="40">‘यदि वे अपने अधर्म को और पूर्वजों के अधर्म को स्‍वीकारते हैं, जो उन्‍होंने मेरे विरुद्ध विश्‍वासघात करके और मेरे विरुद्ध चलकर किया था,</verse>
				<verse number="41">जिसके कारण मैं उनके विरुद्ध चला था और उन्‍हें शत्रुओं के देश में ले आया था; यदि वे अपने कठोर हृदय को विनम्र करेंगे, अपने अधर्म के दण्‍ड को स्‍वीकार करेंगे</verse>
				<verse number="42">तो मैं याकूब, इसहाक और अब्राहम के साथ स्‍थापित किये गये अपने विधान को स्‍मरण करूंगा, मैं तुम्‍हारी भूमि को स्‍मरण करूंगा।</verse>
				<verse number="43">किन्‍तु पहले भूमि उनके द्वारा निर्जन छोड़ी जाएगी। जब तक भूमि उनके न रहने से निर्जन रहेगी, वह विश्राम वर्षों का आनन्‍दपूर्वक पालन करेगी। वे अपने अधर्म के दण्‍ड को स्‍वीकार करेंगे; क्‍योंकि उन्‍होंने मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों की अवहेलना की है, उनके प्राणों ने मेरी संविधियों से घृणा की है।</verse>
				<verse number="44">यह होने पर भी जब वे अपने शत्रुओं के देश में रहेंगे, मैं उनको नहीं ठुकराऊंगा, और न उनसे इतनी घृणा करूंगा कि उन्‍हें समूल नष्‍ट कर दूं, उनके साथ स्‍थापित अपने विधान को तोड़ दूं; क्‍योंकि मैं प्रभु, उनका परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="45">किन्‍तु मैं उनके पूर्वजों के साथ स्‍थापित अपने विधान को स्‍मरण करूंगा, जिनको मैं विभिन्न जातियों की आंखों के सामने मिस्र देश से बाहर निकाल लाया था कि मैं उनका परमेश्‍वर होऊं। मैं प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="46">जो संविधि, न्‍याय-सिद्धान्‍त और व्‍यवस्‍था प्रभु ने, मूसा के माध्‍यम से, अपने तथा इस्राएली समाज के मध्‍य सीनय पर्वत पर स्‍थापित की, वे ये ही हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली समाज से बोलना; तू उनसे यह कहना: यदि किसी ने विशेष मन्नत में किसी व्यक्‍ति को अर्पित किया है, तो तुम प्रभु के लिए उसका मूल्‍य इस प्रकार आंकना:</verse>
				<verse number="3">यदि वह पुरुष है और उसकी आयु बीस वर्ष से साठ वर्ष तक है, तो पवित्र स्‍थान की तौल के अनुसार उसका मूल्‍य चांदी के पचास सिक्‍के होंगे।</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु यदि वह स्‍त्री है तो तुम उसका मूल्‍य तीस सिक्‍के आंकना।</verse>
				<verse number="5">यदि उसकी आयु पाँच वर्ष से बीस वर्ष तक है, तो लड़के का मूल्‍य बीस सिक्‍के, और लड़की का मूल्‍य दस सिक्‍के आंकना।</verse>
				<verse number="6">यदि उसकी आयु छ: माह से पांच वर्ष तक है, तो तुम लड़के का मूल्‍य चांदी के पांच सिक्‍के तथा लड़की का मूल्‍य चांदी के तीन सिक्‍के आंकना।</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु यदि उसकी आयु साठ वर्ष अथवा उससे अधिक है तो तुम पुरुष का मूल्‍य पन्‍द्रह सिक्‍के तथा स्‍त्री का मूल्‍य दस सिक्‍के आंकना।</verse>
				<verse number="8">यदि मन्नत मानने वाला व्यक्‍ति इतना दरिद्र है कि वह तुम्‍हारे द्वारा आंके गए मूल्‍य को चुका नहीं सकता है, तो तुम उस व्यक्‍ति को पुरोहित के सम्‍मुख प्रस्‍तुत करना, और पुरोहित उसका मूल्‍य आंकेगा। पुरोहित मन्नत माननेवाले व्यक्‍ति की आर्थिक स्‍थिति के अनुसार उसका मूल्‍यांकन करेगा।</verse>
				<verse number="9">‘यदि मन्नत में पशु चढ़ाया गया है जैसे तुम मुझ-प्रभु को चढ़ावे में चढ़ाते हो, तो मुझ को चढ़ाए गए ऐसे सब पशु पवित्र माने जाएंगे।</verse>
				<verse number="10">मन्नत चढ़ाने वाला व्यक्‍ति उसको नहीं बदलेगा, और न उसकी अदला-बदली करेगा: बुरे के बदले अच्‍छा या अच्‍छे के बदले बुरा। फिर भी यदि वह दूसरे पशु से अपने पशु को बदलेगा, तो वह पशु तथा जिसके साथ उसको बदला गया है, दोनों पवित्र माने जाएंगे।</verse>
				<verse number="11">यदि वह अशुद्ध पशु है, जिसको प्रभु को चढ़ावे में नहीं चढ़ाया जाता है, तो मन्नत माननेवाला व्यक्‍ति ऐसे पशु को पुरोहित के सम्‍मुख प्रस्‍तुत करेगा।</verse>
				<verse number="12">पुरोहित उसका मूल्‍यांकन करेगा कि वह अच्‍छा पशु है अथवा बुरा। जैसा मूल्‍यांकन पुरोहित करेगा, वैसा ही माना जाएगा।</verse>
				<verse number="13">यदि मन्नत मानने वाला व्यक्‍ति उसको मूल्‍य देकर मुक्‍त करना चाहेगा तो वह मूल्‍यांकन का पांचवां भाग उसमें जोड़कर देगा।</verse>
				<verse number="14">‘यदि कोई व्यक्‍ति अपने घर की मन्नत मानता है कि उसका घर मुझ-प्रभु के लिए पवित्र हो, तो पुरोहित उसका मूल्‍यांकन करेगा कि वह अच्‍छा घर है अथवा बुरा। जैसा मूल्‍यांकन पुरोहित करेगा, वैसा ही माना जाएगा।</verse>
				<verse number="15">यदि मन्नत माननेवाला व्यक्‍ति अपने घर को मूल्‍य देकर मुक्‍त करना चाहेगा तो वह मूल्‍यांकन का पांचवां भाग उसमें जोड़कर चांदी के सिक्‍के देगा। तब घर उसका हो जाएगा।</verse>
				<verse number="16">‘यदि कोई व्यक्‍ति मुझ-प्रभु से अपने पैतृक खेत कि मन्नत मानेगा तो तुम उसके बीज के अनुसार उसका मूल्‍यांकन करना। बुवाई में जितना बीज लगता है, अर्थात् सौ किलो जौ के बीज का मूल्‍यांकन चांदी के पचास सिक्‍के होगा।</verse>
				<verse number="17">यदि वह जुबली वर्ष में अपने खेत की मन्नत मानेगा तो तुम्‍हारे मूल्‍यांकन के अनुसार ही उसका मूल्‍य निर्धारित होगा।</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु यदि वह जुबली वर्ष के पश्‍चात् अपने खेत की मन्नत मनेगा, तो जितने वर्ष आगामी जुबली के शेष रहेंगे, उनके अनुसार पुरोहित खेत का मूल्‍यांकन करेगा, और तुम्‍हारे मूल्‍यांकन में से कटौती की जाएगी।</verse>
				<verse number="19">यदि खेत की मन्नत माननेवाला व्यक्‍ति मूल्‍य देकर उसको मुक्‍त करना चाहेगा, तो वह मूल्‍यांकन का पांचवां भाग उसमें जोड़कर चांदी के सिक्‍के देगा; तब खेत उसी का रहेगा।</verse>
				<verse number="20">यदि वह मूल्‍य देकर खेत को मुक्‍त नहीं करना चाहेगा, अथवा यदि वह अपना खेत दूसरे मनुष्‍य को बेच देगा तो खेत पुन: मुक्‍त नहीं किया जा सकेगा।</verse>
				<verse number="21">जब जुबली वर्ष में खेत मुक्‍त किया जाएगा, तब वह पूर्ण-समर्पित खेत के सदृश प्रभु के लिए पवित्र माना जाएगा। उस पर पुरोहित का अधिकार होगा।</verse>
				<verse number="22">यदि मन्नत माननेवाला व्यक्‍ति प्रभु से ऐसे खेत की मन्नत मानेगा, जो उसकी पैतृक सम्‍पत्ति नहीं है, वरन् जिसे उसने खरीदा है,</verse>
				<verse number="23">तो जुबली वर्ष आने में जितने वर्ष शेष होंगे, उनके अनुसार पुरोहित उस खेत का मूल्‍यांकन करेगा। वह व्यक्‍ति उस मूल्‍य को प्रभु की पवित्र वस्‍तु के सदृश उसी दिन देगा।</verse>
				<verse number="24">जुबली वर्ष में खेत उस व्‍यकि को पुन: प्राप्‍त हो जाएगा, जिससे उसने खरीदा था, जिसकी वह पैतृक भूमि थी।</verse>
				<verse number="25">प्रत्‍येक मूल्‍यांकन पवित्र-स्‍थान की तौल में होगा। चांदी का एक सिक्‍का प्राय: बारह ग्राम का होगा।</verse>
				<verse number="26">‘पशुओं के पहिलौठों की, जो मुझ-प्रभु के होते हैं, कोई भी व्यक्‍ति मन्नत नहीं मानेगा। चाहे बैल का पहिलौठा हो, अथवा भेड़ का, वह मुझ-प्रभु का है।</verse>
				<verse number="27">यदि वह अशुद्ध पशु है तो मन्नत माननेवाला व्यक्‍ति तुम्‍हारे मूल्‍यांकन के अनुसार उसको छुड़ा लेगा, पर मूल्‍यांकन का पांचवां भाग उसमें जोड़ेगा। यदि मूल्‍य देकर पशु मुक्‍त नहीं किया जाएगा तो वह तुम्‍हारे मूल्‍यांकन के अनुसार बेचा जाएगा।</verse>
				<verse number="28">‘अर्पित की हुई कोई भी वस्‍तु, जिसे तुम मुझ-प्रभु को पूर्णत: अर्पित करते हो, चाहे वह मनुष्‍य हो, पशु हो, अथवा पैतृक खेत हो, बेची नहीं जाएगी और न मूल्‍य देकर मुक्‍त की जाएगी। प्रत्‍येक पूर्ण-समर्पित वस्‍तु मुझ-प्रभु के लिए परम पवित्र है।</verse>
				<verse number="29">कोई भी पूर्ण-समर्पित व्यक्‍ति जिसे मनुष्‍यों में से पूर्णत: नष्‍ट किया जाना चाहिए, छुड़ाया नहीं जाएगा, वरन् उसका वध किया जाएगा।</verse>
				<verse number="30">‘भूमि की उपज का दशमांश, चाहे वह भूमि का बीज हो, अथवा वृक्ष का फल, मुझ-प्रभु का ही है। वह मुझ-प्रभु के लिए पवित्र है।</verse>
				<verse number="31">यदि कोई मनुष्‍य अपने किसी दशमांश को मूल्‍य देकर मुक्‍त करना चाहेगा, तो वह मूल्‍य का पांचवां भाग उसमें जोड़कर उसको छुड़ा लेगा।</verse>
				<verse number="32">भेड़-बकरी, गाय-बैल का दशमांश, चरवाहे की लाठी की गणना के अनुसार प्रत्‍येक दसवां पशु मुझ-प्रभु के लिए पवित्र है।</verse>
				<verse number="33">उनके अच्‍छे-बुरे की जांच नहीं की जाएगी और न ही उनकी अदला-बदली की जाएगी। यदि कोई उसको बदलेगा तो वह पशु तथा जिसके साथ उसको बदला गया है, दोनों पवित्र माने जाएंगे। यह दसवां पशु मूल्‍य देकर मुक्‍त नहीं किया जाएगा।’</verse>
				<verse number="34">जो आज्ञाएं प्रभु ने मूसा को सीनय पर्वत पर इस्राएली समाज के लिए दीं, वे ये ही हैं।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="4">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">जब इस्राएली लोग मिस्र देश से निकल आए तब दूसरे वर्ष के दूसरे महीने के पहले दिन प्रभु सीनय के निर्जन प्रदेश में मिलन-शिविर में मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली मंडली के सब लोगों की गणना कर: उनके गोत्रों और उनके पूर्वजों के परिवारों में, नामों की संख्‍या के अनुसार, प्रत्‍येक पुरुष को, हरएक सिर को, गिनना।</verse>
				<verse number="3">तू और हारून इस्राएली समाज के तरुणों को गिनना। जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु के हैं, जो युद्ध में जाने के योग्‍य हैं, उनके दल के अनुसार गणना करना।</verse>
				<verse number="4">प्रत्‍येक कुल से एक पुरुष, पूर्वजों के हर-एक परिवार का एक मुखिया, तुम्‍हारे साथ होगा।</verse>
				<verse number="5">जो व्यक्‍ति तुम्‍हारी सहायता करेंगे, उनके नाम ये हैं: रूबेन कुल के शदेऊर का पुत्र एलीसूर;</verse>
				<verse number="6">शिमोन कुल के सूरीशद्दय का पुत्र शलूमीएल;</verse>
				<verse number="7">यहूदा कुल के अम्‍मीनादब का पुत्र नहशोन;</verse>
				<verse number="8">इस्‍साकार कुल के सूआर का पुत्र नतनेल;</verse>
				<verse number="9">जबूलून कुल के हेलोन का पुत्र एलीआब;</verse>
				<verse number="10">यूसुफ के पुत्र एफ्रइम गोत्र के अम्‍मीहूद का पुत्र एलीशामा; यूसुफ के दूसरे पुत्र मनश्‍शे गोत्र के पदासूर का पुत्र गम्‍लीएल;</verse>
				<verse number="11">बिन्‍यामिन कुल के गिद्ओनी का पुत्र अबीदन;</verse>
				<verse number="12">दान कुल के अम्‍मीशद्दय का पुत्र अहीएजर;</verse>
				<verse number="13">आशेर कुल के ओक्रन का पुत्र पगईएल;</verse>
				<verse number="14">गाद कुल के दूएल का पुत्र एलयासप और</verse>
				<verse number="15">नफ्‍ताली कुल के एनन का पुत्र अहीर।’</verse>
				<verse number="16">ये इस्राएली मंडली के चुने हुए व्यक्‍ति, अपने पूर्वजों के कुलों के अगुवे, इस्राएल के विभिन्न गोत्रों के मुखिया थे।</verse>
				<verse number="17">मूसा और हारून ने इन व्यक्‍तियों को लिया, जिन्‍हें नामांकित किया गया था</verse>
				<verse number="18">और दूसरे महीने के पहले दिन उन्‍होंने समस्‍त इस्राएली मंडली को एकत्र किया। लोगों ने अपने गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में नामों की संख्‍या के अनुसार बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु के प्रत्‍येक व्यक्‍ति की, जो युद्ध में जाने के योग्‍य था, हर एक सिर की, गणना करवाई,</verse>
				<verse number="19">जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी। इस प्रकार मूसा और हारून ने सीनय के निर्जन प्रदेश में उनकी गणना की।</verse>
				<verse number="20">इस्राएल के ज्‍येष्‍ठ पुत्र रूबेन के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="21">छियालीस हजार पांच सौ।</verse>
				<verse number="22">शिमोन-कुल के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="23">उनसठ हजार तीन सौ।</verse>
				<verse number="24">गाद-कुल के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="25">पैंतालीस हजार छ: सौ पचास।</verse>
				<verse number="26">यहूदा-कुल के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="27">चौहत्तर हजार छ: सौ।</verse>
				<verse number="28">इस्‍साकार-कुल के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="29">चौवन हजार चार सौ।</verse>
				<verse number="30">जबूलून-कुल के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="31">सत्तावन हजार चार सौ।</verse>
				<verse number="32">यूसुफ के पुत्र एफ्रइम के गोत्र के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="33">चालीस हजार पांच सौ।</verse>
				<verse number="34">मनश्‍शे-गोत्र के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="35">बत्तीस हजार दो सौ।</verse>
				<verse number="36">बिन्‍यामिन-कुल के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="37">पैंतीस हजार चार सौ।</verse>
				<verse number="38">दान-कुल के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="39">बासठ हजार सात सौ।</verse>
				<verse number="40">आशेर-कुल के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="41">एकतालीस हजार पांच सौ।</verse>
				<verse number="42">नफ्‍ताली-कुल के वंशजों की संख्‍या, उनकी पीढ़ी के गोत्रों और पूर्वजों के परिवारों में, नामों की गिनती के अनुसार, हरएक सिर, प्रत्‍येक पुरुष, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु का था और युद्ध में जाने के योग्‍य था, यह थी:</verse>
				<verse number="43">तिरपन हजार चार सौ।</verse>
				<verse number="44">इन्‍हीं लोगों की गणना मूसा तथा हारून ने इस्राएल के बारह अगुवों की सहायता से की, जो अपने पूर्वजों के परिवार के प्रतिनिधि थे।</verse>
				<verse number="45">इस प्रकार समस्‍त इस्राएलियों की संख्‍या, अर्थात् उनके पूर्वजों के परिवारों में सब पुरुषों की संख्‍या, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु के थे और युद्ध में जाने के योग्‍य थे,</verse>
				<verse number="46">छ: लाख तीन हजार पांच सौ पचास थी।</verse>
				<verse number="47">किन्‍तु अन्‍य इस्राएली कुलों के साथ लेवी कुल के वंशजों की गणना, उनके पितृ-कुल के अनुसार, नहीं की गई;</verse>
				<verse number="48">क्‍योंकि प्रभु मूसा से बोला था,</verse>
				<verse number="49">‘केवल लेवी कुल की गणना मत करना। तू इस्राएली समाज के मध्‍य उनकी जनगणना नहीं करना।</verse>
				<verse number="50">तू साक्षी-शिविर, उसके सब उपकरण, तथा उसमें जो कुछ है, उन सब का प्रबन्‍ध करने के लिए लेवियों को नियुक्‍त करना। वे शिविर तथा उसके सब उपकरण ढोया करेंगे। वे ही उसकी देखभाल करेंगे। वे शिविर के चारों ओर अपना पड़ाव डाला करेंगे।</verse>
				<verse number="51">जब शिविर का प्रस्‍थान होगा तब लेवीय ही उसको उखाड़ेंगे। जब शिविर को खड़ा किया जाएगा तब वे उसको खड़ा करेंगे। जो व्यक्‍ति लेवी कुल का नहीं है, यदि वह उसके निकट आएगा, उसको मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="52">अन्‍य इस्राएली अपने-अपने दल-बल के अनुसार पड़ाव डालेंगे। प्रत्‍येक दल का अपना पड़ाव और अपनी ध्‍वजा होगी।</verse>
				<verse number="53">परन्‍तु लेवीय ही साक्षी-शिविर के चारों ओर पड़ाव डालेंगे, जिससे इस्राएलियों की मंडली पर मेरा प्रकोप न हो। लेवीय साक्षी-शिविर का उत्तरदायित्‍व संभालेंगे।’</verse>
				<verse number="54">इस्राएलियों ने ऐसा ही किया। जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार उन्‍होंने कार्य किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">प्रभु मूसा और हारून से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली अपने-अपने दल की ध्‍वजा तथा अपने पूर्वजों के परिवार के ध्‍वज-चिह्‍नों के साथ पड़ाव डालेंगे। वे मिलन-शिविर के सम्‍मुख चारों ओर पड़ाव डालेंगे।</verse>
				<verse number="3">पूर्व में, सूर्योदय की दिशा में अपने दल-बल सहित पड़ाव डालने वाला दल यहूदा होगा, जो अपनी ध्‍वजा के साथ पड़ाव डालेगा। यहूदा वंशीय दल का नेता अम्‍मीनादब का पुत्र नहशोन होगा।</verse>
				<verse number="4">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या चौहत्तर हजार छ: सौ है।</verse>
				<verse number="5">उसके बाजू में पड़ाव डालने वाला इस्‍साकार का कुल होगा। इस्‍साकार वंशीय दल का नेता सूआर का पुत्र नतनेल होगा।</verse>
				<verse number="6">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या चौवन हजार चार सौ है।</verse>
				<verse number="7">उसके पीछे जबूलून का कुल होगा। जबूलून वंशीय दल का नेता हेलोन का पुत्र एलीआब होगा।</verse>
				<verse number="8">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या सत्तावन हजार चार सौ है।</verse>
				<verse number="9">इस प्रकार यहूदा के पड़ाव में दल-बल के अनुसार पुरुषों की कुल संख्‍या एक लाख छियासी हजार चार सौ है। ये पहले क्रम में प्रस्‍थान करेंगे।</verse>
				<verse number="10">‘दक्षिण दिशा में अपने दल-बल सहित, ध्‍वजा के साथ रूबेन का पड़ाव होगा। रूबेन वंशीय दल का नेता शदेऊर का पुत्र एलीसूर होगा।</verse>
				<verse number="11">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या छियालीस हजार पांच सौ है।</verse>
				<verse number="12">उसके बाजू में पड़ाव डालने वाला शिमोन का कुल होगा। शिमोन वंशीय दल का नेता सूरीशद्दय का पुत्र शलूमीएल होगा।</verse>
				<verse number="13">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या उनसठ हजार तीन सौ है।</verse>
				<verse number="14">उसके पीछे गाद का कुल होगा। गाद वंशीय दल का नेता रूएल का पुत्र एलयासप होगा।</verse>
				<verse number="15">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या पैंतालीस हजार छ: सौ पचास है।</verse>
				<verse number="16">इस प्रकार रूबेन के पड़ाव में दल-बल के अनुसार पुरुषों की कुल संख्‍या एक लाख इक्‍यावन हजार चार सौ पचास है। वे दूसरे क्रम में प्रस्‍थान करेंगे।</verse>
				<verse number="17">‘तब मिलन-शिविर प्रस्‍थान करेगा। उसके साथ लेवियों का दल होगा, जिसका पड़ाव दूसरे पड़ावों के मध्‍य में होगा। जिस क्रम में वे पड़ाव डालेंगे, उसी क्रम में प्रस्‍थान करेंगे: प्रत्‍येक दल अपनी ध्‍वजा के साथ अपने स्‍थान पर चलेगा।</verse>
				<verse number="18">‘पश्‍चिम दिशा में अपने दल-बल सहित, ध्‍वजा के साथ एफ्रइम का पड़ाव होगा। एफ्रइम वंशीय दल का नेता अम्‍मीहूद का पुत्र एलीशामा होगा।</verse>
				<verse number="19">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या चालीस हजार पांच सौ है।</verse>
				<verse number="20">उसके बाजू में मनश्‍शे का गोत्र होगा। मनश्‍शे वंशीय दल का नेता पदासूर का पुत्र गम्‍लीएल होगा।</verse>
				<verse number="21">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या बत्तीस हजार दो सौ है।</verse>
				<verse number="22">उसके पीछे बिन्‍यामिन का कुल होगा। बिन्‍यामिन वंशीय दल का नेता गिद्ओनी का पुत्र अबीदान होगा।</verse>
				<verse number="23">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या पैंतीस हजार चार सौ है।</verse>
				<verse number="24">इस प्रकार एफ्रइम के पड़ाव में दल-बल के अनुसार पुरुषों की कुल संख्‍या एक लाख आठ हजार एक सौ है। वे तीसरे क्रम में प्रस्‍थान करेंगे।</verse>
				<verse number="25">‘उत्तर दिशा में अपने दल-बल सहित, ध्‍वजा के साथ दान का पड़ाव होगा। दान वंशीय दल का नेता अम्‍मीशद्दय का पुत्र अहीएजर होगा।</verse>
				<verse number="26">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या बासठ हजार सात सौ है।</verse>
				<verse number="27">उसके बाजू में पड़ाव डालने वाला आशेर का दल होगा। आशेर वंशीय दल का नेता ओक्रन का पुत्र पगईएल होगा।</verse>
				<verse number="28">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या इकतालीस हजार पांच सौ है।</verse>
				<verse number="29">उसके पीछे नफ्‍ताली का दल होगा। नफ्‍ताली वंशीय दल का नेता एनन का पुत्र अहीर होगा।</verse>
				<verse number="30">उसके दल में गिने हुए पुरुषों की संख्‍या तिरपन हजार चार सौ है।</verse>
				<verse number="31">इस प्रकार दान के पड़ाव में अपने-अपने दल-बल के अनुसार पुरुषों की कुल संख्‍या एक लाख सत्तावन हजार छ: सौ है। वे अपनी-अपनी ध्‍वजा के साथ सब से अन्‍त में प्रस्‍थान करेंगे।’</verse>
				<verse number="32">ये अपने पूर्वजों के परिवार के अनुसार गिने हुए इस्राएली पुरुष हैं। जो पुरुष पड़ावों में अपने-अपने दलों में थे, उनकी कुल संख्‍या छ: लाख तीन हजार पांच सौ पचास थी।</verse>
				<verse number="33">किन्‍तु जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार इस्राएली समाज के मध्‍य लेवी कुल के वंशजों की गणना नहीं की गई।</verse>
				<verse number="34">इस्राएली लोगों ने मूसा को दी गई प्रभु की सब आज्ञाओं के अनुसार कार्य किया। वे अपने गोत्र तथा पूर्वजों के परिवार के अनुसार अपने-अपने दल में ध्‍वजा के साथ पड़ाव डालते तथा प्रस्‍थान करते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">जब प्रभु ने मूसा से सीनय पर्वत पर वार्तालाप किया था, उस समय हारून के वंश में ये व्यक्‍ति थे।</verse>
				<verse number="2">ये हारून के पुत्रों के नाम हैं: नादब, ज्‍येष्‍ठ पुत्र, तथा अबीहू, एलआजर और ईतामर।</verse>
				<verse number="3">ये ही हारून के पुत्रों के नाम हैं, जो अभ्‍यंजित पुरोहित थे, और जिनको पुरोहित का कार्य करने के लिए अभिषिक्‍त किया गया था।</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु जब नादब और अबीहू ने सीनय के निर्जन प्रदेश में प्रभु के सम्‍मुख अपवित्र अग्‍नि चढ़ाई तब वे मर गए। उनके कोई सन्‍तान न थी। अत: केवल एलआजर और ईतामर अपने पिता हारून के जीवनकाल में पुरोहित का कार्य करते रहे।</verse>
				<verse number="5">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="6">‘लेवी कुल के पुरुषों को मेरे सेवा-कार्य के लिए समीप लाओ, और उन्‍हें पुरोहित हारून के सम्‍मुख प्रस्‍तुत करो कि वे उसकी सहायता करें।</verse>
				<verse number="7">जब वे पवित्र निवास-स्‍थान में सहायता करेंगे, तब उनका यह कार्य होगा: वे मिलन-शिविर के सम्‍मुख हारून तथा समस्‍त इस्राएली मंडली का उत्तरदायित्‍व संभालेंगे।</verse>
				<verse number="8">जब वे पवित्र निवास-स्‍थान में सेवा करेंगे तब वे मिलन-शिविर के समस्‍त उपकरणों की देखभाल करेंगे, और इस्राएली समाज का उत्तरदायित्‍व संभालेंगे।</verse>
				<verse number="9">तू हारून तथा उसके पुत्रों के हाथ में लेवी कुल को सौंप देना। वे इस्राएली समाज में हारून को पूर्णत: सौंपे गए हैं।</verse>
				<verse number="10">तू हारून और उसके पुत्रों को नियुक्‍त करना, और वे अपनी पुरोहिताई का दायित्‍व संभालेंगे। परन्‍तु यदि कोई अपुरोहित व्यक्‍ति शिविर में सेवा-कार्य के लिए आएगा तो उसको मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="12">‘देख, मैंने इस्राएली समाज में से समस्‍त पहिलौठे के स्‍थान पर लेवियों को लिया है। इसलिए लेवीय मेरे होंगे;</verse>
				<verse number="13">क्‍योंकि सब पहिलौठे मेरे हैं। जिस दिन मैंने मिस्र देश में सब पहिलौठों का वध किया था, उसी दिन इस्राएल में सब पहिलौठों को, चाहे मनुष्‍य के हों अथवा पशुओं के, अपने लिए पवित्र किया था। वे मेरे होंगे; मैं प्रभु हूँ।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु सीनय के निर्जन प्रदेश में मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="15">‘तू लेवी कुल के पुरुषों की, उनके पूर्वजों के परिवारों और गोत्रों के अनुसार, गणना करना। तू एक माह तथा इससे अधिक आयु के प्रत्‍येक बालक अथवा पुरुष की गणना करना।’</verse>
				<verse number="16">अत: मूसा ने प्रभु के वचन के अनुसार, उसकी आज्ञा के अनुसार लेवी कुल के पुरुषों की गणना की।</verse>
				<verse number="17">ये लेवी के पुत्रों के नाम हैं: गेर्शोन, कहात और मरारी।</verse>
				<verse number="18">ये गेर्शोन के पुत्रों के नाम हैं, जिनसे उनके गोत्र चले: लिब्‍नी तथा शिमई।</verse>
				<verse number="19">ये कहात के पुत्र हैं, जिनसे उनके गोत्र चले: अम्राम, यिस्‍हार, हेब्रोन और उज्‍जीएल।</verse>
				<verse number="20">ये मरारी के पुत्र हैं, जिनसे उनके गोत्र चले: महली और मूशी। ये अपने पूर्वजों के परिवारों के अनुसार लेवीय गोत्र हैं।</verse>
				<verse number="21">गेर्शोन के लिब्‍नी तथा शिमई नामक गोत्र थे। ये ही गेर्शोन वंशीय गोत्र थे।</verse>
				<verse number="22">एक माह तथा इससे अधिक आयु के बालकों अथवा पुरुषों की संख्‍या, उनकी गणना के अनुसार सात हजार पांच सौ थी।</verse>
				<verse number="23">गेर्शोन वंशीय गोत्र पवित्र निवास-स्‍थान के पीछे, पश्‍चिम दिशा में पड़ाव डाला करते थे।</verse>
				<verse number="24">गेर्शोन वंशीय पूर्वजों के परिवार का नेता लाएल का पुत्र एलयासप था।</verse>
				<verse number="25">मिलन शिविर में गेर्शोन वंशीय पुरुषों को यह दायित्‍व सौंपा गया था: वे निवास-स्‍थान, आच्‍छादन सहित तम्‍बू, मिलन-शिविर के द्वार का परदा,</verse>
				<verse number="26">आंगन के परदे, निवास-स्‍थान तथा वेदी के चारों ओर के आंगन के द्वार का परदा, और उनकी रस्‍सियों से सम्‍बन्‍धित समस्‍त सेवाकार्य करते थे।</verse>
				<verse number="27">कहात के अम्राम, यिस्‍हार, हेब्रोन तथा उज्‍जीएल नामक गोत्र थे। ये ही कहात वंशीय गोत्र थे।</verse>
				<verse number="28">एक माह तथा इससे अधिक आयु के बालकों अथवा पुरुषों की संख्‍या, उनकी गणना के अनुसार आठ हजार छ: सौ थी। ये पवित्र-स्‍थान का उत्तरदायित्‍व संभाले हुए थे।</verse>
				<verse number="29">कहात वंशीय गोत्र पवित्र निवास-स्‍थान की दक्षिण दिशा में पड़ाव डाला करते थे।</verse>
				<verse number="30">कहात वंशीय पूर्वजों के परिवार का नेता उज्‍जीएल का पुत्र एलीसापन था।</verse>
				<verse number="31">उन्‍हें यह दायित्‍व सौंपा गया था: वे मंजूषा, मेज, दीपाधार, वेदियों, पवित्र-स्‍थान की अन्‍य वस्‍तुओं जिनको पुरोहित के सेवा-कार्य में प्रयुक्‍त किया जाता है, और अन्‍त:पट से सम्‍बन्‍धित समस्‍त सेवा-कार्य करते थे।</verse>
				<verse number="32">लेवीय नेताओं का अगुआ पुरोहित हारून का पुत्र एलआजर था। जो व्यक्‍ति पवित्र-स्‍थान की देखभाल करते थे, वह उनका निरीक्षक था।</verse>
				<verse number="33">मरारी के महली और मूशी नामक गोत्र थे। ये ही मरारी वंशीय गोत्र थे।</verse>
				<verse number="34">एक माह तथा इससे अधिक आयु के बालकों अथवा पुरुषों की संख्‍या, उनकी गणना के अनुसार, छ: हजार दो सौ थी।</verse>
				<verse number="35">मरारी वंशीय पूर्वजों के परिवार का नेता अबीहायिल का पुत्र सूरीएल था। वे पवित्र निवास-स्‍थान की उत्तर दिशा में पड़ाव डाला करते थे।</verse>
				<verse number="36">उनका निर्धारित उत्तरदायित्‍व यह था: वे निवास-स्‍थान के तख्‍तों, छड़ों, खम्‍भों, आधार-पीठिकाओं तथा उनकी अन्‍य वस्‍तुओं से सम्‍बन्‍धित सेवा-कार्य करते थे।</verse>
				<verse number="37">ये आंगन के चारों ओर के खम्‍भों, उनकी आधार-पीठिकाओं, खूंटों और रस्‍सियों की भी देखभाल करते थे।</verse>
				<verse number="38">निवास-स्‍थान के सम्‍मुख, पूर्व दिशा में, मिलन-शिविर की सूर्योदय की दिशा में पड़ाव डालने वाले मूसा, हारून और उसके पुत्र थे। उनका यह दायित्‍व था कि वे इस्राएली समाज के हेतु पवित्र-स्‍थान के भीतर के धार्मिक कार्य सम्‍पन्न करें। जो अपुरोहित व्यक्‍ति सेवा-कार्य के लिए मिलन-शिविर में आता, उसे मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाता था।</verse>
				<verse number="39">समस्‍त लेवी कुल के वंशजों की संख्‍या, जिनकी प्रभु के वचन के अनुसार मूसा और हारून ने उनके गोत्र के क्रम से एक माह तथा इससे अधिक आयु के बालकों अथवा पुरुषों की गणना की थी, बाईस हजार थी।</verse>
				<verse number="40">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘इस्राएली समाज के एक माह तथा इससे अधिक आयु के सब पहिलौठों की, उनके नामानुसार, गणना कर।</verse>
				<verse number="41">तू इस्राएली समाज के सब पहिलौठे पुत्रों के स्‍थान पर लेवी वंशजों को और इस्राएलियों के पशुओं के पहिलौठे नर बच्‍चों के बदले में लेवियों के पशुओं को मेरे लिए लेना; मैं प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="42">जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसी के अनुसार मूसा ने इस्राएली समाज के सब पहिलौठों की गणना की।</verse>
				<verse number="43">समस्‍त पहिलौठे, जो एक माह अथवा इससे अधिक आयु के बालक अथवा पुरुष थे, जिनकी गणना नामानुसार की गई थी, बाईस हजार दो सौ तिहत्तर थे।</verse>
				<verse number="44">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="45">‘तू इस्राएली समाज के सब पहिलौठे पुत्रों के स्‍थान पर लेवी के वंशजों को, उनके पशुओं के बदले में लेवियों के पशुओं को लेना। लेवीय मेरे होंगे। मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="46">लेवीय पुरुषों की संख्‍या से जो इस्राएली समाज के दो सौ तिहत्तर पहिलौठे पुत्र अधिक हैं, उनके विमोचन के लिए</verse>
				<verse number="47">तू प्रति व्यक्‍ति के लिए चांदी के पांच सिक्‍के लेना। ये पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार हों, अर्थात् एक सिक्‍के में प्राय: बारह ग्राम हो।</verse>
				<verse number="48">तू उस राशि को, जिससे अतिरिक्‍त पहिलौठे पुत्रों का विमोचन किया जाएगा, हारून और उसके पुत्रों को दे देना।’</verse>
				<verse number="49">जो अतिरिक्‍त थे, जिनका लेवियों द्वारा विमोचन नहीं किया गया था, उनसे मूसा ने विमोचन की राशि ली।</verse>
				<verse number="50">पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार मूसा ने इस्राएली समाज के पहिलौठे पुत्रों से एक हजार तीन सौ पैंसठ सिक्‍के लिए।</verse>
				<verse number="51">उन्‍होंने प्रभु के वचन के अनुसार, उसकी आज्ञा के अनुसार यह विमोचन-राशि हारून और उसके पुत्रों को दे दी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">प्रभु मूसा और हारून से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तुम लेवी कुल के मध्‍य कहात वंशीय सब पुरुषों की, उनके गोत्रों तथा उनके पूर्वजों के परिवारों के अनुसार, गणना करना,</verse>
				<verse number="3">जो तीस वर्ष से पचास वर्ष तक की आयु के हैं, जो मिलन-शिविर के आन्‍तरिक कार्यों को करने के लिए सेवा-दल में भरती हो सकते हैं।</verse>
				<verse number="4">‘मिलन-शिविर की परम पवित्र वस्‍तुओं से सम्‍बन्‍धित ये सेवा-कार्य कहात वंशियों के सेवा-कार्य हैं:</verse>
				<verse number="5">जब पड़ाव प्रस्‍थान करेगा तब हारून तथा उसके पुत्र मिलन-शिविर के भीतर जाकर अन्‍त:पट उतारेंगे, और उससे साक्षी-मंजूषा को ढक देंगे।</verse>
				<verse number="6">वे उसके ऊपर सूंस के चमड़े का आच्‍छादन डाल देंगे, और आच्‍छादन के ऊपर पूरा नीला वस्‍त्र फैलाएंगे। तत्‍पश्‍चात् वे मंजूषा में डण्‍डे लगाएंगे।</verse>
				<verse number="7">वे भेंट की रोटी की मेज पर पूरा नीला वस्‍त्र बिछाएँगे, और उस पर परात तथा धूपदान एवं पेयार्पण की सुराहियाँ और चषक रखेंगे। निरन्‍तर अर्पित की जाने वाली रोटी भी मेज पर रखी जाएगी।</verse>
				<verse number="8">वे उन वस्‍तुओं पर लोहित रंग का वस्‍त्र फैला देंगे, और उनको सूंस के चमड़े के आच्‍छादन से ढक देंगे। तत्‍पश्‍चात् वे मेज में डण्‍डे लगाएंगे।</verse>
				<verse number="9">वे नीला वस्‍त्र लेंगे और उससे प्रकाशवान दीपाधार, उसके दीपक, गुलतराश, गुलदान तथा तेल के सब पात्र, जिनके द्वारा दीपकों में तेल डाला जाता है, ढक देंगे।</verse>
				<verse number="10">वे दीपाधार तथा उसके सब सामान को सूंस के चमड़े के आच्‍छादन में रख देंगे। तत्‍पश्‍चात् उसको वाहक-खम्‍भे पर रखेंगे।</verse>
				<verse number="11">वे स्‍वर्णवेदी पर नीला वस्‍त्र बिछाएंगे और उसको सूंस के चमड़े के आच्‍छादन से ढक देंगे। तत्‍पश्‍चात् वे उसमें डण्‍डे लगाएंगे।</verse>
				<verse number="12">वे पवित्र-स्‍थान के सेवा-कार्य में प्रयुक्‍त होने वाले समस्‍त पात्रों को लेकर नीले वस्‍त्र में रख देंगे और उनको सूंस के चमड़े के आच्‍छादन से ढक देंगे। तत्‍पश्‍चात् उसको वाहक-खम्‍भे पर रखेंगे।</verse>
				<verse number="13">वे वेदी की सब राख उठाकर उस पर लोहित रंग का वस्‍त्र बिछाएंगे।</verse>
				<verse number="14">वे वेदी के समस्‍त पात्र, जो सेवा-कार्य में प्रयुक्‍त होते हैं, अंगीठियाँ, कांटे, कटोरे और फावड़ियाँ उस लोहित रंग के वस्‍त्र पर रखेंगे। तत्‍पश्‍चात् वे उसके ऊपर सूंस के चमड़े का आच्‍छादन बिछाएंगे। वे वेदी में डण्‍डे लगाएंगे।</verse>
				<verse number="15">जब पड़ाव के प्रस्‍थान के समय हारून और उसके पुत्र पवित्र-स्‍थान तथा उसके सब सामान को ढक देंगे, तब कहात वंशीय पुरुष उसको उठाने के लिए आएंगे। किन्‍तु वे पवित्र वस्‍तुओं का स्‍पर्श नहीं करेंगे, अन्‍यथा वे मर जाएंगे। मिलन-शिविर की ये ही वस्‍तुएँ कहात वंशीय पुरुष ढोकर ले जाएंगे।</verse>
				<verse number="16">‘पुरोहित हारून के पुत्र एलआजर पर द्वीप-प्रज्‍वलन के लिए तेल, सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य, निरन्‍तर अर्पित की जाने वाली अन्न-बलि और अभ्‍यंजन-तेल का दायित्‍व होगा। वह निवास-स्‍थान तथा उसके समस्‍त उपकरणों का, पवित्र-स्‍थान एवं उसके भीतर के सब पात्रों का निरीक्षण करेगा।’</verse>
				<verse number="17">प्रभु मूसा और हारून से बोला,</verse>
				<verse number="18">‘तुम लेवी के वंशजों के मध्‍य से कहती वंश के गोत्रों को नष्‍ट मत होने देना।</verse>
				<verse number="19">तुम उनके साथ ऐसा व्‍यवहार करना जिससे जब वे परम पवित्र वस्‍तुओं के निकट आएंगे तब वे नहीं मरेंगे वरन् जीवित रहेंगे: हारून और उसके पुत्र भीतर जाएँगे और वे प्रत्‍येक व्यक्‍ति को उसका सेवा-कार्य तथा भार सौंपेंगे।</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु कहात-वंशीय पुरुष पवित्र वस्‍तुओं के दर्शन हेतु एक क्षण के लिए भी भीतर नहीं आएँगे: अन्‍यथा वे मर जाएंगे।’</verse>
				<verse number="21">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="22">‘तू गेर्शोन वंशीय पुरुषों की भी, उनके गोत्रों तथा उनके पूर्वजों के परिवारों के अनुसार, गणना कर।</verse>
				<verse number="23">तू तीस वर्ष से पचास वर्ष तक की आयु के पुरुषों को गिनना, जो मिलन-शिविर के आन्‍तरिक कार्यों को करने के लिए सेवा-दल में भरती हो सकते हैं।</verse>
				<verse number="24">‘गेर्शोन वंशीय गोत्रों के ये कार्य हैं, जिन्‍हें वे करेंगे और जिन का भार वे वहन करेंगे:</verse>
				<verse number="25">वे निवास-स्‍थान के परदे, आच्‍छादन सहित मिलन-शिविर, उसके ऊपर का सूंस के चमड़े का आच्‍छादन, मिलन-शिविर के द्वार का परदा,</verse>
				<verse number="26">आंगन के परदे, निवास-स्‍थान तथा वेदी के चारों ओर के आंगन के द्वार का परदा, उनकी रस्‍सियाँ, और इन सबसे सम्‍बन्‍धित सेवा-कार्य की अन्‍य वस्‍तुएँ वहन करेंगे। जो कार्य इनसे होते हैं, वे उन कार्यों को भी करेंगे।</verse>
				<verse number="27">गेर्शोन वंशियों के समस्‍त कार्य, जिन्‍हें वे करेंगे तथा जिन वस्‍तुओं का भार वे वहन करेंगे, हारून तथा उसके पुत्रों के आदेशानुसार किए जाएंगे। जो वस्‍तुएँ वे वहन करेंगे, उनका दायित्‍व तू उन्‍हें सौंपना।</verse>
				<verse number="28">मिलन-शिविर में गेर्शोन वंशीय गोत्रों का यही सेवा-कार्य है। उनके कार्य का निरीक्षण पुरोहित हारून का पुत्र ईतामर करेगा।</verse>
				<verse number="29">‘तू मरारी वंशीय पुरुषों को, उनके गोत्रों एवं पूर्वजों के परिवारों के अनुसार, गिनना।</verse>
				<verse number="30">तू तीस वर्ष से पचास वर्ष तक की आयु के पुरुषों को गिनना, जो मिलन-शिविर के आन्‍तरिक कार्यों को करने के लिए सेवा-दल में भरती हो सकते हैं।</verse>
				<verse number="31">जो वाहन-सेवा वे मिलन-शिविर में करेंगे, वह यह है: वे निवास-स्‍थान के तख्‍तों, छड़ों, खम्‍भों, आधार-पीठिकाओं,</verse>
				<verse number="32">आंगन के चारों ओर के खम्‍भों, उनकी आधार-पीठिकाओं, खूंटों और रस्‍सियों तथा इनसे सम्‍बन्‍धित सेवा-कार्य की अन्‍य वस्‍तुओं को ढोकर ले जाएंगे। जो वस्‍तुएँ उन्‍हें वहन करना है, उनको नाम के साथ निर्धारित करना।</verse>
				<verse number="33">पुरोहित हारून के पुत्र ईतामर के निरीक्षण में मरारी वंशीय गोत्रों का मिलन-शिविर में यही समस्‍त सेवा-कार्य है।’</verse>
				<verse number="34">मूसा, हारून और इस्राएली मंडली के नेताओं ने कहात वंशीय पुरुषों को, उनके गोत्रों तथा पूर्वजों के परिवारों के अनुसार, गिना,</verse>
				<verse number="35">जो तीस वर्ष से पचास वर्ष तक की आयु के थे, जो मिलन-शिविर के आन्‍तरिक कार्यों को करने के लिए सेवा-दल में भरती हो सकते थे।</verse>
				<verse number="36">उनके गोत्रानुसार पुरुषों की संख्‍या दो हजार सात सौ पचास थी।</verse>
				<verse number="37">मिलन-शिविर में सेवा-कार्य करने वाले कहात वंशीय गोत्रों की संख्‍या, जिनको मूसा के माध्‍यम से सुनाए गए प्रभु-कथन के अनुसार मूसा और हारून ने गिना था, यही थी।</verse>
				<verse number="38">गेर्शोन वंशीय पुरुषों की संख्‍या, उनके गोत्रों तथा पूर्वजों के परिवारों के अनुसार,</verse>
				<verse number="39">जो तीस वर्ष से पचास वर्ष तक की आयु के थे, जो मिलन-शिविर के कार्यों को करने के लिए सेवा-दल में भरती हो सकते थे−</verse>
				<verse number="40">उनकी संख्‍या, गोत्रों तथा पूर्वजों के परिवारों के अनुसार, दो हजार छ: सौ तीस थी।</verse>
				<verse number="41">मिलन-शिविर में सेवा-कार्य करने वाले गेर्शोन वंशीय गोत्रों की संख्‍या, जिनको प्रभु के कथन के अनुसार मूसा और हारून ने गिना था, यही थी।</verse>
				<verse number="42">मरारी वंशीय पुरुषों की संख्‍या, उनके गोत्रों तथा पूर्वजों के परिवारों के अनुसार,</verse>
				<verse number="43">जो तीस वर्ष से पचास वर्ष तक की आयु के थे, जो मिलन-शिविर के आन्‍तरिक कार्यों को करने के लिए सेवा-दल में भरती हो सकते थे−</verse>
				<verse number="44">उनकी संख्‍या गोत्रानुसार तीन हजार दो सौ थी।</verse>
				<verse number="45">ये मरारी वंशीय गोत्र के पुरुष हैं, जिनको मूसा के माध्‍यम से सुनाए गए प्रभु-कथन के अनुसार मूसा और हारून ने गिना था।</verse>
				<verse number="46">लेवी कुल के सब पुरुष जिनको मूसा, हारून तथा इस्राएल के नेताओं ने, उनके गोत्रों तथा पूर्वजों के परिवारों के अनुसार, गिना था,</verse>
				<verse number="47">जो तीस वर्ष से पचास वर्ष तक की आयु के थे, जो मिलन-शिविर के आन्‍तरिक कार्यों को करने के हेतु सेवा-दल में भरती हो सकते थे, वस्‍तुओं का भार वहन कर सकते थे,</verse>
				<verse number="48">जिनको गिना गया था, वे आठ हजार पांच सौ अस्‍सी थे।</verse>
				<verse number="49">प्रत्‍येक व्यक्‍ति कार्य करने अथवा भार वहन करने के लिए प्रभु के कथन के अनुसार मूसा के द्वारा नियुक्‍त किया गया। जो आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार मूसा ने उनको गिना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली समाज को आदेश दे कि वे सब कुष्‍ठरोगियों−जैसे चर्मरोगियों, स्रावग्रस्‍त व्यक्‍तियों और शव-स्‍पर्श के द्वारा अशुद्ध हुए व्यक्‍तियों को पड़ाव से बाहर निकाल दें।</verse>
				<verse number="3">तुम अशुद्ध स्‍त्री-पुरुष, दोनों को, पड़ाव से बाहर निकालोगे, जिससे वे अपने पड़ाव को, जिसमें मैं निवास करता हूँ अशुद्ध न करें।’</verse>
				<verse number="4">इस्राएली लोगों ने ऐसा ही किया। उन्‍होंने उनको पड़ाव से बाहर निकाल दिया। जैसा प्रभु मूसा से बोला था, वैसा ही इस्राएली समाज ने किया।</verse>
				<verse number="5">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="6">‘तू इस्राएली समाज से यह कहना: यदि स्‍त्री अथवा पुरुष किसी के प्रति पाप करता है और इस प्रकार प्रभु के प्रति विश्‍वास-भंग करता है और दोषी सिद्ध होता है,</verse>
				<verse number="7">तो जो पाप उसने किया है, वह उसको स्‍वीकार करेगा। वह अपने दोष की क्षतिपूर्ति करेगा, और उसमें पांचवां भाग जोड़कर उस व्यक्‍ति को देगा, जिसकी उसने क्षति की थी।</verse>
				<verse number="8">यदि उस व्यक्‍ति का कोई निकट सम्‍बन्‍धी नहीं है जिसको क्षति-पूर्ति की वस्‍तु दी जाए, तो वह क्षतिपूर्ति प्रायश्‍चित-बलि के मेढ़े के साथ, जिसके द्वारा उसके लिए प्रायश्‍चित किया जाता है, प्रभु को अर्पित की जाएगी और वह पुरोहित को प्राप्‍त होगा।</verse>
				<verse number="9">प्रत्‍येक चढ़ावा, इस्राएली समाज की हरएक पवित्र वस्‍तु जिसको वे पुरोहित के निकट लाते हैं, उसकी होगी।</verse>
				<verse number="10">प्रत्‍येक व्यक्‍ति की पवित्र की हुई वस्‍तुएं पुरोहित की होंगी। जो वस्‍तु पुरोहित को दी जाएगी, उस पर उसका अधिकार होगा।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="12">‘इस्राएली समाज से बोलना, तू उनसे यह कहना: यदि किसी पुरुष की पत्‍नी पथभ्रष्‍ट हो जाती है, और वह उसके साथ विश्‍वासघात करती है;</verse>
				<verse number="13">यदि वह पर-पुरुष के साथ सहवास करती है, किन्‍तु यह बात उसके पति की आंखों से छिपी रहती है; यद्यपि वह भ्रष्‍ट हो गई, तो भी पकड़ी नहीं गई; उसके विरुद्ध कोई गवाह नहीं है, क्‍योंकि संभोग करते हुए वह पकड़ी नहीं गई;</verse>
				<verse number="14">यदि पति में ईष्‍र्या की भावना जागती है, और वह अपनी पत्‍नी के प्रति, जिसने स्‍वयं को भ्रष्‍ट कर लिया है, ईष्‍र्यालु हो जाता है, अथवा यदि पति में ईष्‍र्या की भावना जागती है और वह अपनी पत्‍नी के प्रति, जिसने स्‍वयं को भ्रष्‍ट नहीं किया, ईष्‍र्यालु हो जाता है</verse>
				<verse number="15">तो वह अपनी पत्‍नी को पुरोहित के पास लाएगा। वह उसके लिए आवश्‍यक चढ़ावे के रूप में एक किलो जौ का मैदा भी लाएगा। वह मैदे पर तेल नहीं उण्‍डेलेगा और न उस पर लोबान डालेगा; क्‍योंकि वह ईष्‍र्या की अन्न-बलि है, अधर्म का स्‍मरण दिलाने वाली स्‍मरण-बलि है।</verse>
				<verse number="16">‘पुरोहित उस स्‍त्री को मुझ-प्रभु के सम्‍मुख खड़ा करने के लिए ले जाएगा।</verse>
				<verse number="17">तब पुरोहित मिट्टी के पात्र में पवित्र जल लेगा। तत्‍पश्‍चात् वह निवास-स्‍थान के फर्श से कुछ धूल उठाकर जल में डालेगा।</verse>
				<verse number="18">पुरोहित स्‍त्री को मुझ-प्रभु के सम्‍मुख खड़ा करेगा, और उसके सिर के बाल बिखरा देगा। वह उसकी हथेली पर स्‍मरण-बलि, ईष्‍र्या की अन्न-बलि रखेगा। किन्‍तु वह अपने हाथ में अभिशाप-दायक कड़ुवा जल लिए रहेगा।</verse>
				<verse number="19">तब पुरोहित उसे यह शपथ खिलाएगा और स्‍त्री से कहेगा, “यदि पर-पुरुष ने तुम्‍हारे साथ सहवास नहीं किया, जब तक तुम अपने पति के अधीन थीं, यदि तुमने पथभ्रष्‍ट होकर अपने को अशुद्ध नहीं किया, तो तुम इस अभिशाप-दायक कड़ुवा जल के प्रभाव से मुक्‍त रहो।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु यदि तुम अपने पति के अधीन होते हुए भी पथभ्रष्‍ट हुईं, तुमने अपने को अशुद्ध किया, और अपने पति के अतिरिक्‍त पर-पुरुष के साथ सहवास किया</verse>
				<verse number="21">तो (पुरोहित स्‍त्री को अभिशाप की शपथ दिलाए और वह उससे कहे) प्रभु तुमको तुम्‍हारे लोगों के मध्‍य घृणास्‍पद बनाए। लोग तुम्‍हारा नाम लेकर शाप दें। प्रभु तुम्‍हारी जाँघ को सड़ाए, और शरीर को फुलाए।</verse>
				<verse number="22">यह अभिशाप-दायक जल तुम्‍हारी अंतड़ियों में जाकर तुम्‍हारे पेट को फुलाए और तुम्‍हारी जांघ को सड़ाए।” तब स्‍त्री कहेगी, “ऐसा ही हो! ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="23">‘पुरोहित अभिशाप के ये शब्‍द पुस्‍तक में लिखेगा, फिर वह कड़ुवा जल में उन को घोल देगा।</verse>
				<verse number="24">जब वह स्‍त्री को अभिशाप-दायक कड़ुवा जल पिलाएगा, तब अभिशाप का वह जल स्‍त्री के उदर में जाएगा और असहनीय पीड़ा उत्‍पन्न करेगा।</verse>
				<verse number="25">पुरोहित स्‍त्री के हाथ से ईष्‍र्या की अन्न-बलि ले लेगा। वह बलि को मुझ-प्रभु के सम्‍मुख लहराएगा, और फिर उसको वेदी के निकट लाएगा।</verse>
				<verse number="26">पुरोहित स्‍मरणीय भाग के रूप में मुट्ठी भर अन्न-बलि लेगा, और उसको वेदी के ऊपर जलाएगा। तत्‍पश्‍चात् वह यह जल स्‍त्री को पिलाएगा।</verse>
				<verse number="27">जब वह स्‍त्री को जल पिला चुकेगा, यदि स्‍त्री ने अपने को अशुद्ध किया है, अपने पति के प्रति विश्‍वासघात किया है, तब अभिशाप-दायक जल उसके उदर में असहनीय पीड़ा उत्‍पन्न करेगा। उसका पेट फूल जाएगा, उसकी जांघ सड़ जाएगी। वह अपने लोगों के मध्‍य घृणास्‍पद बन जाएगी।</verse>
				<verse number="28">परन्‍तु यदि स्‍त्री ने अपने को अशुद्ध नहीं किया है, वरन् शुद्ध है तो वह कड़ुवा जल के प्रभाव से मुक्‍त रहेगी और गर्भधारण कर सकेगी।</verse>
				<verse number="29">‘पति की ईष्‍र्या की यह व्‍यवस्‍था है: यदि कोई पत्‍नी अपने पति के अधीन होते हुए पथभ्रष्‍ट होगी और अपने को अशुद्ध करेगी,</verse>
				<verse number="30">अथवा यदि किसी पति में ईष्‍र्या की भावना जाग्रत हो और वह अपनी पत्‍नी के प्रति ईष्‍र्यालु हो जाए, तो वह पत्‍नी को प्रभु के सम्‍मुख खड़ा करेगा। पुरोहित इस व्‍यवस्‍था को स्‍त्री पर लागू करेगा।</verse>
				<verse number="31">पति अधर्म से मुक्‍त रहेगा, किन्‍तु पत्‍नी अपने अधर्म का भार स्‍वयं वहन करेगी।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोल,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली समाज से बोलना; तू उनसे यह कहना: जब स्‍त्री अथवा पुरुष विशेष व्रत, प्रभु के लिए स्‍वयं को समर्पित करने हेतु “समर्पण-व्रतधारी” का व्रत लेगा</verse>
				<verse number="3">तब वह मदिरा तथा अंगूर के रस से अपने को अलग रखेगा। वह अंगूर अथवा मदिरा का सिरका नहीं पीएगा। वह अंगूर का रस भी नहीं पीएगा और न ताजा अथवा सूखा अंगूर ही खाएगा।</verse>
				<verse number="4">वह समर्पण-व्रत की अवधि में अंगूर की लता, बीज अथवा छिलके से बनी कोई भी वस्‍तु नहीं खाएगा।</verse>
				<verse number="5">‘समर्पण-व्रत की अवधि में उसके सिर पर उस्‍तुरा नहीं फेरा जाएगा। जिस अवधि के लिए उसने स्‍वयं को प्रभु के हेतु समर्पित किया है, जब तक वह अवधि पूर्ण न हो जाए तब तक वह पवित्र रहेगा। वह अपने सिर के केश बढ़ने देगा।</verse>
				<verse number="6">‘मुझ-प्रभु के हेतु समर्पण-व्रत की अवधि में वह किसी शव के निकट नहीं जाएगा।</verse>
				<verse number="7">यदि उसके पिता, माता, भाई अथवा बहिन की मृत्‍यु हो जाए, तो वह उनके शव के निकट जाकर अपने को अशुद्ध नहीं करेगा; क्‍योंकि मुझ-परमेश्‍वर के लिए उसके समर्पण का चिह्‍न उसके सिर के केश हैं।</verse>
				<verse number="8">वह समर्पण-व्रत की सम्‍पूर्ण अवधि में मुझ-प्रभु के हेतु पवित्र रहेगा।</verse>
				<verse number="9">‘यदि किसी व्यक्‍ति की उसके निकट अचानक ही मृत्‍यु हो जाए और उसके सिर के समर्पित केश अशुद्ध हो जाएँ, तो वह शुद्धीकरण दिवस पर उनको मुड़वा लेगा। वह सातवें दिन उनको मुड़वाएगा।</verse>
				<verse number="10">वह आठवें दिन दो पण्‍डुक अथवा कबूतर के दो बच्‍चे मिलन-शिविर के द्वार पर पुरोहित के पास लाएगा।</verse>
				<verse number="11">पुरोहित एक पण्‍डुक अथवा कबूतर का बच्‍चा पाप-बलि के लिए, और दूसरा अग्‍नि-बलि के लिए अर्पित करेगा। इस प्रकार वह उस व्यक्‍ति के लिए प्रायश्‍चित करेगा; क्‍योंकि शव के कारण उससे पाप हुआ है। वह उसी दिन अपने सिर को पुन: पवित्र करेगा</verse>
				<verse number="12">और मुझ-प्रभु के हेतु समर्पण-व्रत की अवधि के लिए स्‍वयं को अलग करेगा। वह दोषबलि के लिए एक-वर्षीय मेमना लाएगा। उसके समर्पण-व्रत की अवधि के आरम्‍भिक दिन व्‍यर्थ हो जाएंगे; क्‍योंकि उसका समर्पण-व्रत अशुद्ध हो गया था।</verse>
				<verse number="13">‘समर्पण-व्रतधारी व्यक्‍ति की यह व्‍यवस्‍था है: जब उसके समर्पण-व्रत की अवधि पूरी होगी, तब उसे मिलन-शिविर के द्वार पर लाया जाएगा।</verse>
				<verse number="14">वह मुझ-प्रभु को अपना चढ़ावा चढ़ाएगा; अग्‍नि-बलि के लिए एक एक-वर्षीय निष्‍कलंक मादा मेमना, और पाप-बलि के लिए एक एक-वर्षीय निष्‍कलंक मादा मेमना, सहभागिता-बलि के लिए एक निष्‍कलंक मेढ़ा,</verse>
				<verse number="15">टोकरी-भर बेखमीर रोटियाँ, तेल सम्‍मिश्रित मैदे की चपातियाँ, तेल से चुपड़ी हुई पूड़ियाँ, अन्न-बलि तथा पेय-बलि।</verse>
				<verse number="16">पुरोहित प्रभु के सम्‍मुख टोकरी चढ़ाएगा। वह उसकी पाप-बलि तथा अग्‍नि-बलि अर्पित करेगा।</verse>
				<verse number="17">वह सहभागिता-बलि में टोकरी-भर बेखमीर रोटियों के साथ मेढ़े की बलि प्रभु को चढ़ाएगा। इसके अतिरिक्‍त पुरोहित अन्न-बलि तथा पेय-बलि भी अर्पित करेगा।</verse>
				<verse number="18">समर्पण-व्रतधारी व्यक्‍ति मिलन-शिविर के द्वार पर अपना समर्पित सिर मुड़वाएगा। तत्‍पश्‍चात् वह अपने समर्पित सिर के केश उठाएगा और उनको सहभागिता-बलि के नीचे की अग्‍नि में डाल देगा।</verse>
				<verse number="19">समर्पण-व्रतधारी व्यक्‍ति के सिर के समर्पित केश मुड़ाने के पश्‍चात् पुरोहित मेढ़े का उबला हुआ कंधा, टोकरी की एक बेखमीर रोटी और बेखमीर पूड़ी लेगा और उनको उसके हाथ पर रखेगा।</verse>
				<verse number="20">पुरोहित उनको लहर-बलि के रूप में मुझ-प्रभु के सम्‍मुख लहराएगा। बलि-पशु के लहराए गए वक्ष के मांस तथा अर्पित जाँघ के मांस के साथ वे भी पुरोहित का पवित्र भाग होंगी। इसके पश्‍चात् समर्पण-व्रतधारी व्यक्‍ति अंगूर का रस पी सकता है।</verse>
				<verse number="21">‘जो समर्पण-व्रत लेता है, उस व्रतधारी की यही व्‍यवस्‍था है। अपनी आर्थिक स्‍थिति के अनुसार जो चढ़ावा वह प्रभु को चढ़ा सकता है, उसके अतिरिक्‍त वह समर्पण-व्रत सम्‍बन्‍धी चढ़ावे भी चढ़ाएगा। जो व्रत वह लेता है, उसके अनुसार अपने समर्पण-व्रत की व्‍यवस्‍था के अनुरूप वह कार्य करेगा।’</verse>
				<verse number="22">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="23">‘तू हारून और उसके पुत्रों से यह कहना, तुम इस प्रकार इस्राएली समाज को आशिष देना। तुम उनसे कहना:</verse>
				<verse number="24">“प्रभु तुम्‍हें आशिष दे, और तुम्‍हारी रक्षा करे;</verse>
				<verse number="25">प्रभु अपने मुख का प्रकाश तुम पर प्रकाशित करे, और तुम पर अनुग्रह करे;</verse>
				<verse number="26">प्रभु तुम्‍हारी ओर उन्‍मुख हो, और तुम्‍हें शांति प्रदान करे।”</verse>
				<verse number="27">‘इस रीति से वे मेरा नाम इस्राएली समाज में प्रतिष्‍ठित करेंगे और मैं उनको आशिष दूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">जिस दिन मूसा ने निवास-स्‍थान को खड़ा किया, उसको तथा उसके समस्‍त उपकरणों को अभ्‍यंजित एवं पवित्र किया और वेदी को भी उसके समस्‍त पात्रों के साथ अभ्‍यंजित एवं पवित्र किया</verse>
				<verse number="2">उस दिन इस्राएल के नेताओं ने चढ़ावा चढ़ाया। ये अपने पूर्वजों के परिवारों के मुखिया, कुलों के नेता थे, जो जनगणना के लिए नियुक्‍त किए गए थे।</verse>
				<verse number="3">वे प्रभु के सम्‍मुख अपना चढ़ावा लाए: छतवाली छह गाड़ियाँ और बारह बैल। दो नेताओं की ओर से एक बैल। उन्‍होंने उनको निवास-स्‍थान के सम्‍मुख चढ़ाया।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने मूसा से कहा,</verse>
				<verse number="5">‘यह चढ़ावा उनके हाथ से ग्रहण कर जिससे वह मिलन-शिविर के सेवा-कार्यों में प्रयुक्‍त किया जाए। यह लेवी वंशीय प्रत्‍येक व्यक्‍ति के सेवा-कार्य के अनुसार उसको दे देना।’</verse>
				<verse number="6">अत: मूसा ने गाड़ियाँ तथा बैल ग्रहण किए और उन्‍हें लेवी वंशियों को सौंप दिया।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने दो गाड़ी तथा चार बैल गेर्शोनियों के सेवा-कार्य के अनुसार उनको दिए।</verse>
				<verse number="8">चार गाड़ी तथा आठ बैल मरारियों के सेवा-कार्य के अनुसार उनको दिए। ये पुरोहित हारून के पुत्र ईतामर के अधीन कार्य करते थे।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु मूसा ने कहात वंशियों को कुछ नहीं दिया; क्‍योंकि उनका पवित्र वस्‍तुओं से सम्‍बन्‍धित यह सेवा-कार्य था कि वे उनको अपने कन्‍धों पर वहन किया करें।</verse>
				<verse number="10">जिस दिन वेदी को अभ्‍यंजित किया गया, उस दिन नेताओं ने “प्रतिष्‍ठा भेंट” चढ़ाई। नेताओं ने वेदी के सम्‍मुख अपना-अपना चढ़ावा चढ़ाया।</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘प्रत्‍येक दिन एक नेता वेदी की प्रतिष्‍ठा-भेंट के हेतु अपना चढ़ावा चढ़ाएगा।’</verse>
				<verse number="12">पहले दिन चढ़ावा चढ़ानेवाला व्यक्‍ति यहूदा कुल के अम्‍मीनादब का पुत्र नहशोन था।</verse>
				<verse number="13">यह उसका चढ़ावा था: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="14">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="15">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="16">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="17">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। अम्‍मीनादब के पुत्र नहशोन का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="18">दूसरे दिन इस्‍साकार कुल के नेता, सूआर के पुत्र नतनेल ने चढ़ावा चढ़ाया।</verse>
				<verse number="19">उसने अपने चढ़ावे में यह चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="20">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="21">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="22">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="23">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। सूआर के पुत्र नतनेल का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="24">तीसरे दिन जबूलून वंशियों के नेता, हेलोन के पुत्र एलीआब ने</verse>
				<verse number="25">अपना चढ़ावा चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="26">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="27">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="28">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="29">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। हेलोन के पुत्र एलीआब का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="30">चौथे दिन रूबेन वंशियों के नेता, शदेऊर के पुत्र एलीसूर ने</verse>
				<verse number="31">अपना चढ़ावा चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="32">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="33">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="34">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="35">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। शदेऊर के पुत्र एलीसूर का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="36">पांचवें दिन शिमोन वंशियों के नेता, सूरीशद्दय के पुत्र शलूमीएल ने</verse>
				<verse number="37">अपना चढ़ावा चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="38">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="39">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="40">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="41">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। सूरीशद्दय के पुत्र शलूमीएल का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="42">छठे दिन गाद वंशियों के नेता, दूएल के पुत्र एलयासप ने</verse>
				<verse number="43">अपना चढ़ावा चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="44">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="45">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="46">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="47">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। दूएल के पुत्र एलयासप का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="48">सातवें दिन एफ्रइम वंशियों के नेता, अम्‍मीहूद के पुत्र एलीशामा ने</verse>
				<verse number="49">अपना चढ़ावा चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="50">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="51">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="52">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="53">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। अम्‍मीहूद के पुत्र एलीशामा का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="54">आठवें दिन मनश्‍शे वंशियों के नेता, पदासूर के पुत्र गम्‍लीएल ने</verse>
				<verse number="55">अपना चढ़ावा चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="56">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="57">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="58">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="59">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। पदासूर के पुत्र गम्‍लीएल का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="60">नौवें दिन बिन्‍यामिन वंशियों के नेता, गिद्ओनी के पुत्र अबीदन ने</verse>
				<verse number="61">अपना चढ़ावा चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="62">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="63">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="64">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="65">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। गिद्ओनी के पुत्र अबीदन का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="66">दसवें दिन दान वंशियों के नेता, अम्‍मीशद्दय के पुत्र अहीएजर ने</verse>
				<verse number="67">अपना चढ़ावा चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="68">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="69">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="70">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="71">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। अम्‍मीशद्दय के पुत्र अहीएजर का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="72">ग्‍यारहवें दिन आशेर वंशियों के नेता, ओक्रन के पुत्र पगईएल ने</verse>
				<verse number="73">अपना चढ़ावा चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="74">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="75">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="76">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="77">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। ओक्रन के पुत्र पगईएल का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="78">बारहवें दिन नफ्‍ताली वंशियों के नेता, एनन के पुत्र अहीर ने</verse>
				<verse number="79">अपना चढ़ावा चढ़ाया: चांदी का एक परात, जिसका भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार डेढ़ किलो था, और आठ सौ ग्राम चांदी की एक चिलमची−दोनों पात्रों में अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा भरा था−;</verse>
				<verse number="80">धूप से भरा एक सौ बीस ग्राम का स्‍वर्ण-धूपदान;</verse>
				<verse number="81">अग्‍नि-बलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक एक-वर्षीय मेमना;</verse>
				<verse number="82">पाप-बलि के लिए एक बकरा;</verse>
				<verse number="83">सहभागिता-बलि के लिए दो बैल, पांच मेढ़े, पांच बकरे और एक-एक वर्ष के पांच मेमने। एनन के पुत्र अहीर का यही चढ़ावा था।</verse>
				<verse number="84">जिस दिन वेदी को अभ्‍यंजित किया गया, उस दिन इस्राएल के नेताओं की ओर से वेदी के लिए यही ‘प्रतिष्‍ठा भेंट’ चढ़ाई गई: चांदी के बारह परात, चांदी की बारह चिलमची, बारह स्‍वर्ण-धूपदान।</verse>
				<verse number="85">प्रत्‍येक परात का भार डेढ़ किलो, हरएक चिलमची का भार आठ सौ ग्राम था। इस प्रकार चांदी के समस्‍त पात्रों का भार पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार सत्ताईस किलो छ: सौ ग्राम था।</verse>
				<verse number="86">पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार प्रत्‍येक धूपदान का भार एक सौ बीस ग्राम था। धूप से भरे बारह स्‍वर्ण-धूपदान थे। इस प्रकार धूपदानों का स्‍वर्ण-भार एक किलो चार सौ चालीस ग्राम था।</verse>
				<verse number="87">अग्‍नि-बलि के लिए अन्न-बलि के साथ कुल बारह बैल, बारह मेढ़े, एक-एक वर्ष के बारह मेमने, तथा पाप-बलि के लिए बारह बकरे।</verse>
				<verse number="88">सहभागिता-बलि के लिए कुल चौबीस बैल, साठ मेढ़े, साठ बकरे, एक-एक वर्ष के साठ मेमने। वेदी के अभ्‍यंजन के पश्‍चात् वेदी के लिए चढ़ाई गई ‘प्रतिष्‍ठा भेंट’ यही थी।</verse>
				<verse number="89">मूसा प्रभु से वार्तालाप करने के लिए मिलन-शिविर में गए। वहाँ उन्‍होंने दया-आसन के ऊपर साक्षी-मंजूषा पर स्‍थापित दोनों करूबों के मध्‍य से यह वाणी सुनी, जो उनसे बात कर रही थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘हारून से यह कहना, “जब तू सात दीपकों को जलाएगा तब उनको इस प्रकार जलाना कि उनका प्रकाश दीपाधार के सामने की ओर पड़े।” ’</verse>
				<verse number="3">हारून ने ऐसा ही किया। जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार हारून ने दीपाधार के सामने की ओर प्रकाश देने के लिए दीपक जलाए।</verse>
				<verse number="4">दीपाधार सोना ढालकर बनाया गया था। उसकी कारीगरी इस प्रकार थी: वह अपने आधार से फूलों तक ढाल कर बनाया गया था। जैसा ढांचा प्रभु ने मूसा को दिखाया, उसी के अनुरूप उन्‍होंने दीपाधार बनाया था।</verse>
				<verse number="5">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="6">‘तू इस्राएली समाज के मध्‍य से लेवी वंशियों को ले और उन्‍हें शुद्ध कर।</verse>
				<verse number="7">तू उनको शुद्ध करने के उद्देश्‍य से यह कार्य करना: उन पर पाप-विशुद्धीकरण का जल छिड़कना। तत्‍पश्‍चात् वे अपने सम्‍पूर्ण शरीर पर उस्‍तरा फिराएंगे, अपने वस्‍त्र धोएंगे, और इस प्रकार स्‍वयं को शुद्ध करेंगे।</verse>
				<verse number="8">तब वे बछड़ा लेंगे, तथा उसके साथ अन्न-बलि के लिए तेल सम्‍मिश्रित मैदा। तू पाप-बलि के लिए एक और बछड़ा लेना।</verse>
				<verse number="9">सब लेवी वंशियों को मिलन-शिविर के सम्‍मुख प्रस्‍तुत करना। इनके अतिरिक्‍त तू समस्‍त इस्राएली मंडली को भी एकत्र करना।</verse>
				<verse number="10">जब तू लेवियों को मुझ-प्रभु के सम्‍मुख प्रस्‍तुत करेगा तब समस्‍त इस्राएली समाज लेवियों पर अपने हाथ रखेंगे।</verse>
				<verse number="11">हारून इस्राएली समाज की ओर से लहर-बलि के रूप में लेवियों को मुझ-प्रभु के सम्‍मुख चढ़ाएगा जिससे वे मेरी सेवा करने के योग्‍य बन सकें।</verse>
				<verse number="12">लेवीय पुरुष अपने हाथ बछड़ों के सिरों पर रखेंगे। तू लेवियों के प्रायश्‍चित के हेतु एक बछड़ा पाप-बलि में तथा दूसरा बछड़ा अग्‍नि-बलि में प्रभु को अर्पित करना।</verse>
				<verse number="13">तत्‍पश्‍चात् तू लेवियों को हारून एवं उनके पुत्रों के सम्‍मुख खड़ा करना और उनको लहर-बलि के रूप में मुझ-प्रभु को चढ़ाना।</verse>
				<verse number="14">‘इस प्रकार तू लेवी के वंशजों को इस्राएली समाज के मध्‍य से अलग करेगा और वे मेरे होंगे।</verse>
				<verse number="15">तू लेवियों को शुद्ध करके लहर-बलि के रूप में चढ़ाएगा, उसके पश्‍चात् ही वे सेवा-कार्य के हेतु मिलन-शिविर में प्रवेश करेंगे।</verse>
				<verse number="16">वे इस्राएली समाज के मध्‍य से मुझे पुन: दे दिए गए हैं। इस्राएल के सब पहिलौठे ज्‍येष्‍ठ पुत्रों के स्‍थान पर उनको मैंने अपने लिए स्‍वीकार किया है।</verse>
				<verse number="17">इस्राएल के सब पहिलौठे, चाहे मनुष्‍य के हों अथवा पशु के, मेरे ही हैं। मैंने उनको उसी दिन अपने लिए पवित्र किया, जिस दिन मैंने मिस्र देश में सब पहिलौठों का वध किया था।</verse>
				<verse number="18">मैंने अपनी सेवा के लिए इस्राएलियों के समस्‍त ज्‍येष्‍ठ पुत्रों के स्‍थान पर लेवियों को लिया है।</verse>
				<verse number="19">मैंने लेवियों को इस्राएली समाज की ओर से भेंट-स्‍वरूप हारून और उसके पुत्रों को प्रदान किया है कि वे इस्राएलियों के लिए मिलन-शिविर में सेवा कार्य करें तथा उनके लिए प्रायश्‍चित करें, जिससे यदि इस्राएली लोग पवित्र-स्‍थान के निकट आएँ तो उन पर महामारी न आए।’</verse>
				<verse number="20">मूसा, हारून और समस्‍त इस्राएली मंडली ने लेवियों के साथ ऐसा ही किया। लेवियों से सम्‍बन्‍धित जो आज्ञाएँ प्रभु ने मूसा को दी थीं, उन्‍हीं के अनुसार इस्राएलियों ने लेवियों से व्‍यवहार किया।</verse>
				<verse number="21">लेवियों ने स्‍वयं को पाप से शुद्ध किया। उन्‍होंने अपने वस्‍त्र धोए। हारून ने उनको लहर-बलि के रूप में प्रभु के सम्‍मुख चढ़ाया और उनकी शुद्धि के उद्देश्‍य से उनके लिए प्रायश्‍चित किया।</verse>
				<verse number="22">इसके पश्‍चात् लेवियों ने सेवा-कार्य के हेतु मिलन-शिविर में प्रवेश किया। वे हारून एवं उसके पुत्रों के सम्‍मुख प्रस्‍तुत रहकर सेवा-कार्य करने लगे। लेवियों से सम्‍बन्‍धित जो आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसी के अनुसार उन्‍होंने उनके साथ व्‍यवहार किया।</verse>
				<verse number="23">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="24">‘यह लेवियों के लिए नियम है: जो पच्‍चीस वर्ष अथवा इससे अधिक आयु के हैं, वे मिलन-शिविर के आन्‍तरिक कार्यों को करने के लिए सेवा-दल में प्रवेश करेंगे।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु वे पचास वर्ष की आयु में सेवा-मुक्‍त हो जाएँगे। इसके आगे वे सेवा-कार्य नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="26">यद्यपि वे मिलन-शिविर में अपने भाइयों के दायित्‍व-पालन में सहायता कर सकते हैं, किन्‍तु वे स्‍वयं कोई सेवा-कार्य नहीं करेंगे। तू लेवियों को इस नियम के अनुसार उत्तरदायित्‍व सौंपना।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">जब इस्राएली मिस्र देश से निकल आए, तब दूसरे वर्ष के पहले महीने में प्रभु सीनय के निर्जन प्रदेश में मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली समाज पास्‍का पर्व को उसके निर्धारित समय पर मनाएगा।</verse>
				<verse number="3">तुम उसको उसके निर्धारित समय पर, इस महीने के चौदहवें दिन, सन्‍ध्‍या समय मनाओगे। तुम उसको उसकी समस्‍त संविधि तथा सब नियमों के अनुसार मनाओगे।’</verse>
				<verse number="4">अत: मूसा इस्राएली लोगों से बोले कि वे पास्‍का का पर्व मनाएँ।</verse>
				<verse number="5">तब लोगों ने सीनय के निर्जन प्रदेश में पहले महीने के चौदहवें दिन, सन्‍ध्‍या के समय, पास्‍का का पर्व मनाया। जो आज्ञाएँ प्रभु ने मूसा को दी थीं, उन्‍हीं के अनुसार इस्राएली समाज ने किया।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु वहाँ ऐसे भी मनुष्‍य थे जो शव के स्‍पर्श के कारण अशुद्ध हो गए थे। इसलिए वे उस दिन पास्‍का का पर्व नहीं मना सके। वे उसी दिन मूसा तथा हारून के सामने आए।</verse>
				<verse number="7">उन मनुष्‍यों ने मूसा से कहा, ‘शव को स्‍पर्श करने के कारण हम अशुद्ध हो गए हैं। किन्‍तु इस्राएली समाज के साथ निर्धारित समय पर प्रभु को चढ़ावा चढ़ाने से हमें क्‍यों वंचित किया गया?’</verse>
				<verse number="8">मूसा उनसे बोले, ‘ठहरो! मैं यह सुनूंगा कि प्रभु तुम्‍हारे लिए क्‍या आज्ञा देता है।’</verse>
				<verse number="9">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="10">‘इस्राएली समाज से बोलना: यदि तुममें से कोई व्यक्‍ति अथवा तुम्‍हारे वंश का कोई मनुष्‍य शव को स्‍पर्श करने के कारण अशुद्ध हो गया है, अथवा दूर यात्रा पर है, तो वह भी प्रभु के हेतु पास्‍का का पर्व मनाएगा।</verse>
				<verse number="11">ऐसे मनुष्‍य दूसरे महीने के चौदहवें दिन, सन्‍ध्‍या के समय उसको मनाएंगे। वे पास्‍का के बलि-पशु के मांस को बेखमीर रोटी एवं कड़ुए साग-पात के साथ खाएंगे।</verse>
				<verse number="12">वे उसमें से कुछ भी सबेरे तक नहीं छोड़ेंगे, और न बलि-पशु की कोई हड्डी तोड़ेंगे। वे पास्‍का की समस्‍त संविधि के अनुसार उसको मनाएँगे।</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु वह व्यक्‍ति जो शुद्ध है और यात्रा पर नहीं है, फिर भी पास्‍का का पर्व नहीं मनाता है, तो वह अपने लोगों से नष्‍ट किया जाएगा; क्‍योंकि उसने प्रभु का चढ़ावा उसके निर्धारित समय पर नहीं चढ़ाया। वह अपने पाप का भार स्‍वयं वहन करेगा।</verse>
				<verse number="14">यदि तुम्‍हारे साथ कोई प्रवासी व्यक्‍ति निवास करता है, और वह मुझ-प्रभु के हेतु पास्‍का का पर्व मनाना चाहता है तो वह पास्‍का की संविधि एवं नियमों के अनुसार ही ऐसा करेगा। देशी तथा प्रवासी, दोनों के लिए एक ही संविधि होगी।’</verse>
				<verse number="15">जिस दिन प्रभु का निवास-स्‍थान खड़ा किया गया, उस दिन उसको, साक्षी के तम्‍बू को, एक मेघ ने आच्‍छादित कर लिया। वह सन्‍ध्‍या के समय निवास-स्‍थान के ऊपर अग्‍नि के सदृश दिखाई दिया और वह सबेरे तक दिखाई देता रहा।</verse>
				<verse number="16">ऐसा निरन्‍तर होता रहा: दिन के समय मेघ उसको आच्‍छादित कर लेता था, और रात के समय अग्‍नि के दर्शन होते थे।</verse>
				<verse number="17">जब तम्‍बू के ऊपर से मेघ उठा लिया जाता था तब इस्राएली प्रस्‍थान करते थे। जिस स्‍थान पर मेघ ठहर जाता था, वहाँ इस्राएली पड़ाव डालते थे।</verse>
				<verse number="18">इस प्रकार प्रभु के आदेश के अनुसार इस्राएली प्रस्‍थान करते थे। वे प्रभु के आदेश के अनुसार पड़ाव भी डालते थे। जितने दिन तक मेघ निवास-स्‍थान के ऊपर ठहरा रहता था, उतने दिन तक वे पड़ाव डाले रहते थे।</verse>
				<verse number="19">यदि मेघ निवास-स्‍थान के ऊपर अनेक दिन तक ठहरा रहता था, तो इस्राएली प्रभु के आदेश का पालन करते और प्रस्‍थान नहीं करते थे।</verse>
				<verse number="20">कभी मेघ कुछ दिन तक निवास-स्‍थान के ऊपर ठहरता था। तब वे प्रभु के आदेश के अनुसार पड़ाव डालते, और प्रभु के आदेश के अनुसार ही प्रस्‍थान करते।</verse>
				<verse number="21">कभी-कभी मेघ सबेरे से सन्‍ध्‍या तक छाया रहता था। जब वह सबेरे ऊपर उठ जाता, तब इस्राएली प्रस्‍थान करते। यदि वह एक दिन और एक रात छाया रहता तो जब वह ऊपर उठता था, तब ही वे प्रस्‍थान करते थे।</verse>
				<verse number="22">यदि मेघ दो दिन अथवा महीना या वर्ष भर निवास-स्‍थान के ऊपर ठहरा रहता था, तो इस्राएली भी पड़ाव डालकर पड़े रहते थे। वे प्रस्‍थान नहीं करते थे। जब मेघ ऊपर उठा लिया जाता था तब ही वे प्रस्‍थान करते थे।</verse>
				<verse number="23">वे प्रभु के आदेश के अनुसार पड़ाव डालते और प्रभु के आदेश के अनुसार ही प्रस्‍थान करते थे। प्रभु मूसा के द्वारा आज्ञा-आदेश देता था, और इस्राएली प्रभु के उन आदेशों का पालन करते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘चांदी की दो तुरहियाँ बना। उनको ढालकर बनाना। तू उनको मण्‍डली का आह्‍वान करने तथा पड़ाव के प्रस्‍थान करने के लिए प्रयुक्‍त करना।</verse>
				<verse number="3">जब दोनों तुरहियाँ एक-साथ फूंकी जाएंगी तब समस्‍त इस्राएली मंडली तेरे पास, मिलन-शिविर के द्वार पर एकत्र होगी।</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु यदि एक तुरही फूंकी जाएगी तब इस्राएल के विभिन्न गोत्रों के मुखिया−नेतागण तेरे पास एकत्र होंगे।</verse>
				<verse number="5">जब तुम संकट-सूचना के लिए फूंकोगे, तब पूर्व दिशा के पड़ाव प्रस्‍थान करेंगे।</verse>
				<verse number="6">जब दूसरी बार संकट-सूचना के लिए फूंकोगे तब दक्षिण दिशा के पड़ाव प्रस्‍थान करेंगे। जब-जब उन्‍हें प्रस्‍थान करना होगा तब-तब संकट-सूचना के लिए तुरहियों को फूंका जाएगा।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु जब धर्मसभा को एकत्र करना होगा तब उनको फूंका तो जाएगा, पर संकट-सूचना के लिए नहीं।</verse>
				<verse number="8">हारून के पुत्र, अर्थात् पुरोहित, तुरहियों को फूंकेंगे। तुरहियों का यह प्रयोग तुम्‍हारे लिए पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि होगा।</verse>
				<verse number="9">जब तुम अपने देश के बैरी के विरुद्ध, जो तुम्‍हें सताता है, युद्ध करने को जाओगे, तब तुरहियों को फूंककर संकट-सूचना देना। इस प्रकार मैं-प्रभु तुम्‍हारा परमेश्‍वर, तुम्‍हें स्‍मरण करूँगा और तुम्‍हारे शत्रुओं से तुम्‍हारी रक्षा करूंगा।</verse>
				<verse number="10">तुम अपने आनन्‍द-दिवसों पर, निर्धारित पर्वों पर तथा प्रत्‍येक महीने के प्रथम दिन, अग्‍नि-बलि एवं सहभागिता-बलि चढ़ाते समय तुरहियां फूंकना। ये मुझ-परमेश्‍वर के सम्‍मुख तुम्‍हारा स्‍मरण कराएंगी। मैं प्रभु तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूँ।’</verse>
				<verse number="11">दूसरे वर्ष के दूसरे महीने के बीसवें दिन साक्षी-शिविर के ऊपर से मेघ उठा लिया गया;</verse>
				<verse number="12">और इस्राएलियों ने सीनय के निर्जन प्रदेश से अपने-अपने क्रम में प्रस्‍थान किया। पारन के निर्जन प्रदेश पर मेघ ठहर गया।</verse>
				<verse number="13">मूसा को दिए गए प्रभु के आदेश के अनुसार उन्‍होंने पहली बार प्रस्‍थान किया।</verse>
				<verse number="14">सर्वप्रथम दल-बल सहित यहूदा वंशीय पड़ाव की ध्‍वजा का प्रस्‍थान हुआ। उनके दल का सेनापति अम्‍मीनादब का पुत्र नहशोन था।</verse>
				<verse number="15">इस्‍साकार वंशीय कुल के दल का सेनापति सूआर का पुत्र नतनेल था।</verse>
				<verse number="16">जबूलून वंशीय कुल के दल का सेनापति हेलोन का पुत्र एलीअब था।</verse>
				<verse number="17">जब निवास-स्‍थान उतारा गया, तब उसके वाहक गेर्शोन वंशीय एवं मरारी वंशीय लोगों ने प्रस्‍थान किया।</verse>
				<verse number="18">दल-बल सहित रूबेन वंशीय पड़ाव की ध्‍वजा का प्रस्‍थान हुआ। उनके दल का सेनापति शदेऊर का पुत्र एलीसूर था।</verse>
				<verse number="19">शिमोन वंशीय कुल के दल का सेनापति सूरीशद्दय का पुत्र शलूमीएल था।</verse>
				<verse number="20">गाद वंशीय कुल के दल का सेनापति दूएल का पुत्र एलयासप था।</verse>
				<verse number="21">उसके पश्‍चात् कहाती लोगों ने पवित्र वस्‍तुएं उठाईं और प्रस्‍थान किया। (अगले विश्राम-स्‍थल पर उनके आगमन के पूर्व ही निवास-स्‍थान को खड़ा कर दिया गया।)</verse>
				<verse number="22">दल-बल सहित एफ्रइम वंशीय पड़ाव की ध्‍वजा का प्रस्‍थान हुआ। उनके दल का सेनापति अम्‍मीहूद का पुत्र एलीशामा था।</verse>
				<verse number="23">मनश्‍शे वंशीय गोत्र के दल का सेनापति पदासूर का पुत्र गम्‍लीएल था।</verse>
				<verse number="24">बिन्‍यामिन वंशीय कुल के दल का सेनापति गिद्ओनी का पुत्र अबीदन था।</verse>
				<verse number="25">अन्‍त में, पीछे की ओर से समस्‍त पड़ाव की रक्षा करनेवाले दान वंशियों के पड़ाव की ध्‍वजा ने दल-बल सहित प्रस्‍थान किया। उनके दल का सेनापति अम्‍मीशद्दय का पुत्र अहीएजर था।</verse>
				<verse number="26">आशेर वंशीय कुल के दल का सेनापति ओक्रन का पुत्र पगईएल था।</verse>
				<verse number="27">नफ्‍ताली वंशीय कुल के दल का सेनापति एनन का पुत्र अहीर था।</verse>
				<verse number="28">जब-जब इस्राएल वंशियों ने अपने-अपने दल के साथ प्रस्‍थान किया, तब-तब उनका प्रस्‍थान-क्रम यही था।</verse>
				<verse number="29">मूसा ने अपने ससुर होबाब से, जो मिद्यानी रऊएल का पुत्र था, कहा, ‘हम उस स्‍थान की ओर प्रस्‍थान कर रहे हैं, जिसके विषय में प्रभु ने कहा है, “मैं उसको तुम्‍हें दूंगा।” आप भी हमारे साथ चलिए। हम आप की भलाई करेंगे; क्‍योंकि प्रभु ने इस्राएल की भलाई करने का वचन दिया है।’</verse>
				<verse number="30">होबाब ने उनसे कहा, ‘मैं नहीं जाऊंगा। मैं अपने देश तथा अपने कुटुम्‍बियों के पास लौट जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="31">मूसा ने कहा, ‘कृपया, आप हमें मत छोड़िए; क्‍योंकि आप जानते हैं कि हमें निर्जन प्रदेश में कहां-कहां पड़ाव डालना चाहिए। आप हमारा मार्ग-दर्शन कीजिए।</verse>
				<verse number="32">यदि आप हमारे साथ जाएंगे, तो जो भलाई प्रभु हमारे साथ करेगा, वह हम आपके साथ करेंगे।’</verse>
				<verse number="33">अत: उन लोगों ने प्रभु के पर्वत से प्रस्‍थान किया, और तीन दिन के मार्ग की दूरी तय की। तीन दिन की इस यात्रा में प्रभु के विधान की मंजूषा उनके लिए विश्राम-स्‍थल ढूंढ़ने के अभिप्राय से उनके आगे-आगे गई।</verse>
				<verse number="34">जब-जब वे पड़ाव से प्रस्‍थान करते, तब-तब प्रभु का मेघ उन पर दिन के समय छाया रहता था।</verse>
				<verse number="35">जब मंजूषा प्रस्‍थान करती तब मूसा कहते, ‘प्रभु! उठ, जिससे तेरे शत्रु तितर-बितर हो जाएँ! तुझसे बैर करने वाले तेरे सम्‍मुख से भाग जाएं!’</verse>
				<verse number="36">जब मंजूषा विश्राम करती तब वह कहते, ‘प्रभु! लौट आ, इस्राएल के हजारों-हजार लोगों के पास!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">लोग शिकायत करने लगे। उन्‍होंने प्रभु को भला-बुरा कहा। प्रभु ने यह सुना। उसका क्रोध भड़क उठा। प्रभु की आग उनके मध्‍य प्रज्‍वलित हो गई और उसने पड़ाव के कुछ बाहरी क्षेत्रों को भस्‍म कर दिया।</verse>
				<verse number="2">लोगों ने मूसा की दुहाई दी। मूसा ने प्रभु से प्रार्थना की। तब आग बुझ गई।</verse>
				<verse number="3">उस स्‍थान का नाम तबएराह रखा गया; क्‍योंकि प्रभु की आग उनके मध्‍य में प्रज्‍वलित हुई थी।</verse>
				<verse number="4">जो कुली-कबारी इस्राएलियों के साथ थे, वे स्‍वादिष्‍ट भोजन के लिए लालायित थे। इस्राएली भी रोदन करने लगे। उन्‍होंने कहा, ‘कौन हमें खाने को मांस देगा?</verse>
				<verse number="5">हमें वे मछलियां याद हैं जो मिस्र देश में हम मुफ्‍त खाया करते थे। हमें खीरे, खरबूजे, गन्‍दने, प्‍याज और लहसून भी याद हैं।</verse>
				<verse number="6">अब, हम “मन्ना” खाते-खाते ऊब गए हैं। यहाँ “मन्ना” के अतिरिक्‍त कुछ भी भोजन-वस्‍तु दिखाई नहीं देती।’</verse>
				<verse number="7">‘मन्ना’ धनिए के बीज के समान था। उसका रंग-रूप मोती के रंग-रूप के सदृश था।</verse>
				<verse number="8">लोग इधर-उधर जाकर उसको एकत्र करते, फिर चक्‍की में उसको पीसते अथवा ओखली में कूटते थे। तत्‍पश्‍चात् उसको तसले में उबालते और उसकी रोटियाँ बनाते थे। उसका स्‍वाद तेल में बने हुए पूए के स्‍वाद के समान था।</verse>
				<verse number="9">जब रात को पड़ाव पर ओस गिरती थी, तब उसके साथ ‘मन्ना’ भी गिरता था।</verse>
				<verse number="10">मूसा ने लोगों का रोदन सुना। परिवार का प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने तम्‍बू के द्वार पर रो रहा था। प्रभु का क्रोध बहुत भड़क उठा। मूसा को यह बुरा लगा।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने प्रभु से कहा, ‘तूने क्‍यों अपने सेवक के साथ बुरा व्‍यवहार किया? मैंने क्‍यों तेरी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त नहीं की? तूने क्‍यों इन सब लोगों का भार मुझ पर डाला?</verse>
				<verse number="12">क्‍या मैंने इन लोगों को गर्भ में धारण किया था? क्‍या मैंने इन्‍हें जन्‍म दिया है कि तू मुझसे कहता है, “जैसे पोषक-पिता शिशु को गोद में ले जाता है वैसे ही तू इन लोगों को उस देश में उठाकर ले जा, जिसको प्रदान करने की शपथ मैंने इनके पूर्वजों से खायी है।”</verse>
				<verse number="13">मैं इन सब लोगों को खिलाने के लिए मांस कहां से लाऊं? ये मेरे सम्‍मुख रो-रोकर कह रहे हैं, “हमें खाने के लिए मांस दीजिए।”</verse>
				<verse number="14">मैं अकेला इन सब लोगों का भार वहन करने में असमर्थ हूं। यह भार मेरे लिए बहुत भारी है।</verse>
				<verse number="15">यदि तू मुझसे ऐसा व्‍यवहार करेगा, तो मुझपर कृपा कर, और अविलम्‍ब मेरा वध कर दे जिससे मुझे अपनी दुर्दशा अपनी आंखों से देखनी न पड़े।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु मूसा से बोला, ‘मेरे लिए इस्राएल के सत्तर धर्मवृद्ध एकत्र कर जिनको तू जानता है कि वे लोगों के धर्मवृद्ध और पदाधिकारी हैं। तू उनको मिलन-शिविर में ला। वहाँ वे तेरे साथ खड़े हों।</verse>
				<verse number="17">मैं उतरकर वहाँ तुझसे बात करूंगा। जो आत्‍मा तुझ में है, उसमें से कुछ लेकर उन लोगों में डालूंगा। तब वे तेरे साथ लोगों का भार वहन करेंगे, और तू अकेला उसको नहीं वहन करेगा।</verse>
				<verse number="18">तू लोगों से यह कह: कल के लिए स्‍वयं को शुद्ध करो। तुम कल मांस खाओगे, क्‍योंकि तुमने प्रभु को अपना रोदन सुनाया है और यह कहा है, “कौन हमें मांस खाने को देगा? हमारी दशा मिस्र देश में इससे अच्‍छी थी।” अत: प्रभु तुम्‍हें मांस प्रदान करेगा, और तुम खाओगे।</verse>
				<verse number="19">तुम एक दिन नहीं, दो नहीं, पांच नहीं, दस नहीं, बीस दिन नहीं,</verse>
				<verse number="20">वरन् महीने भर खाओगे, जब तक वह तुम्‍हारी नाक से बाहर न निकलने लगे, और तुम्‍हें उससे घृणा न हो जाए; क्‍योंकि तुमने प्रभु को जो तुम्‍हारे मध्‍य में है, अस्‍वीकार किया, उसके सम्‍मुख रोदन किया और कहा, “हम मिस्र देश से क्‍यों निकल आए?” ’</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु मूसा ने कहा, ‘ये पैदल चलने वाले लोग जिनके मध्‍य मैं हूँ, छ: लाख हैं, फिर भी तूने कहा, “मैं इन्‍हें इतना मांस प्रदान करूंगा, कि ये महीने भर उसको खाते रहेंगे!”</verse>
				<verse number="22">क्‍या उनके लिए गाय-बैल, भेड़-बकरी का वध किया जाएगा ताकि उनको पर्याप्‍त हो? क्‍या उनके लिए समुद्र की समस्‍त मछलियाँ पकड़ी जाएंगी ताकि उनको पर्याप्‍त हो?’</verse>
				<verse number="23">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘क्‍या मेरा भुजबल घट गया है? अब तू देखेगा कि मेरा वचन तेरे लिए सिद्ध होता है अथवा नहीं।’</verse>
				<verse number="24">मूसा मिलन-शिविर से बाहर गए और उन्‍होंने लोगों से प्रभु के वचन कहे। मूसा ने उनके सत्तर धर्मवृद्धों को एकत्र किया, और उन्‍हें तम्‍बू के चारों ओर खड़ा कर दिया।</verse>
				<verse number="25">तब प्रभु मेघ में उतरा। उसने मूसा से वार्तालाप किया और जो आत्‍मा मूसा पर था उसमें से कुछ लेकर उसने उन सत्तर धर्मवृद्धों पर उण्‍डेल दिया। जब आत्‍मा धर्मवृद्धों पर ठहर गया तब वे नबूवत करने लगे। परन्‍तु उन्‍होंने उस दिन के बाद फिर कभी नबूवत नहीं की।</verse>
				<verse number="26">दो मनुष्‍य पड़ाव में रह गए थे। उनमें एक का नाम एल्‍दाद और दूसरे का नाम मेदाद था। आत्‍मा उन पर भी ठहरा। जिनके नाम सत्तर पुरुषों के साथ लिखे गए थे, उनमें ये भी थे, किन्‍तु वे तम्‍बू के पास नहीं गए थे। अत: उन्‍होंने पड़ाव में ही नबूवत की।</verse>
				<verse number="27">एक किशोर लड़का दौड़कर मूसा के पास गया। उसने मूसा से कहा, ‘एल्‍दाद और मेदाद पड़ाव में नबूवत कर रहे हैं।’</verse>
				<verse number="28">मूसा के निजी सेवक तथा उनके मनोनीत व्यक्‍तियों में से एक, नून के पुत्र यहोशुअ ने कहा, ‘हे मेरे स्‍वामी मूसा, उनको नबूवत करने से रोक दीजिए।’</verse>
				<verse number="29">किन्‍तु मूसा ने यहोशुअ से कहा, ‘क्‍या तुम मेरे कारण उनसे ईष्‍र्या कर रहे हो? भला होता कि प्रभु के सब लोग नबी होते, और प्रभु अपना आत्‍मा उन पर उण्‍डेलता!’</verse>
				<verse number="30">मूसा तथा इस्राएल के सत्तर धर्मवृद्ध पड़ाव को लौट गए।</verse>
				<verse number="31">तब प्रभु की ओर से पवन बहने लगा। वह अपने साथ समुद्र से बटेरें बहा ले आया, और पड़ाव पर उनको गिरा दिया। बटेरें पड़ाव के चारों ओर इधर-उधर एक दिन के मार्ग की दूरी तक, भूमि की सतह पर दो-दो हाथ ऊंचाई तक उड़ती रहीं।</verse>
				<verse number="32">लोग दिन-भर, रात-भर और दूसरे दिन भी सबेरे उठकर बटेरें एकत्र करते रहे। जिसने कम बटेरें एकत्र कीं, वे भी सौ से कम नहीं थीं। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने उनको पड़ाव के चारों ओर सूखने के लिए फैला दिया।</verse>
				<verse number="33">मांस अभी उनके दांतों के मध्‍य फंसा ही था, वे उसको चबा ही न पाए थे कि प्रभु का क्रोध उनके प्रति भड़क उठा। प्रभु ने उन्‍हें एक व्‍यापक महामारी से मार डाला।</verse>
				<verse number="34">उस स्‍थान का नाम ‘किब्रोत-हत्तावा’ रखा गया; क्‍योंकि वहाँ उन्‍होंने उन लोगों को गाड़ा था, जो स्‍वादिष्‍ट भोजन के लिए लालायित थे।</verse>
				<verse number="35">लोगों ने किब्रोत-हत्तावा से हसेरोत की ओर प्रस्‍थान किया। वे हसेरोत में रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">मूसा ने कूशी जाति की एक स्‍त्री से विवाह किया। अत: मिर्याम और हारून उस कूशी जाति की स्‍त्री के कारण, जिससे मूसा ने विवाह किया था, मूसा के विरोध में बोलने लगे।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने कहा, ‘क्‍या प्रभु केवल मूसा के द्वारा ही बोला? क्‍या वह हमारे द्वारा भी नहीं बोला?’ प्रभु ने यह सुना।</verse>
				<verse number="3">पृथ्‍वी पर रहने वाले सब मनुष्‍यों में मूसा सर्वाधिक विनम्र थे।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने अचानक मूसा, हारून और मिर्याम से कहा, ‘तुम तीनों मिलन-शिविर के पास आओ।’ वे तीनों पास आए।</verse>
				<verse number="5">तब प्रभु मेघ-स्‍तम्‍भ में उतरा और तम्‍बू के द्वार पर खड़ा हो गया। उसने हारून और मिर्याम को बुलाया। वे दोनों उसके पास आए।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने कहा, ‘मेरे वचन सुनो: यदि तुम्‍हारे मध्‍य कोई नबी है, तो मैं-प्रभु दर्शन के माध्‍यम से उस पर स्‍वयं को प्रकट करता हूं, मैं स्‍वप्‍न में उससे वार्तालाप करता हूं।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु मेरे सेवक मूसा के साथ ऐसा नहीं होता। वह मेरे सम्‍पूर्ण परिवार में विश्‍वासयोग्‍य है।</verse>
				<verse number="8">मैं उससे पहेलियों में नहीं, वरन् स्‍पष्‍ट शब्‍दों में आमने-सामने बात करता हूं। वह मेरा, अपने प्रभु का, स्‍वरूप निहारता है। तब तुम मेरे सेवक मूसा के विरोध में बोलते समय क्‍यों नहीं डरे?’</verse>
				<verse number="9">हारून और मिर्याम के प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठा। प्रभु चला गया।</verse>
				<verse number="10">जब मेघ तम्‍बू के ऊपर से हट गया, तब मिर्याम कोढ़ से बर्फ के समान सफेद हो गई! हारून ने मिर्याम की ओर दृष्‍टि की तो देखा कि वह कोढ़िन हो गई है।</verse>
				<verse number="11">हारून ने मूसा से कहा, ‘हे मेरे स्‍वामी! हमारे मूर्खतापूर्ण कार्य के लिए, हमारे पाप के लिए हमें दण्‍डित मत कीजिए!</verse>
				<verse number="12">कृपया, मिर्याम को उस मृतजात शिशु के समान न होने दीजिए जिसका आधा शरीर गला हुआ होता है, जब वह अपनी मां के पेट से बाहर आता है।’</verse>
				<verse number="13">तब मूसा ने प्रभु की दुहाई दी, ‘हे परमेश्‍वर, कृपाकर मिर्याम को शुद्ध कर दे।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘यदि उसके पिता ने उसके मुख पर थूक दिया हो, तो क्‍या उसको सात दिन तक अपना मुंह नहीं छिपाना चाहिए? वह सात दिन तक पड़ाव के बाहर बन्‍द रहेगी। उसके बाद वह पड़ाव के भीतर आ सकेगी।’</verse>
				<verse number="15">अत: मिर्याम सात दिन तक पड़ाव के बाहर बन्‍द रही। जब तक वह पड़ाव के भीतर पुन: न आ गई तब तक लोगों ने प्रस्‍थान नहीं किया।</verse>
				<verse number="16">उसके पश्‍चात् लोगों ने हसेरोत से प्रस्‍थान किया और पारन के निर्जन प्रदेश में पड़ाव डाला।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘ तू पुरुषों को भेज ताकि वे कनान देश का भेद लें जिसे मैं इस्राएली समाज को दे रहा हूँ। उनके पूर्वजों के प्रत्‍येक कुल से एक-एक व्यक्‍ति को भेजना जो उनका नेता है।’</verse>
				<verse number="3">अत: मूसा ने प्रभु के आदेश के अनुसार उन्‍हें पारन के निर्जन प्रदेश से भेज दिया। ये सब पुरुष इस्राएली समाज के नेता थे।</verse>
				<verse number="4">उन के नाम ये हैं: रूबेन के कुल से जक्‍कूर का पुत्र शम्‍मूअ;</verse>
				<verse number="5">शिमोन के कुल से होरी का पुत्र शापट;</verse>
				<verse number="6">यहूदा के कुल से यपून्ने का पुत्र कालेब;;</verse>
				<verse number="7">इस्‍साकार के कुल से योसप का पुत्र इग्आल;</verse>
				<verse number="8">एफ्रइम के गोत्र से नून का पुत्र होशे;</verse>
				<verse number="9">बिन्‍यामिन के कुल से रापू का पुत्र पल्‍टी;</verse>
				<verse number="10">जबूलून के कुल से सोदी का पुत्र गद्दीएल;</verse>
				<verse number="11">यूसुफ के कुल से (अर्थात् मनश्‍शे के गोत्र में से) सूसी का पुत्र गद्दी;</verse>
				<verse number="12">दान के कुल से गमल्‍ली का पुत्र अम्‍मीएल;</verse>
				<verse number="13">आशेर के कुल से मीखाएल का पुत्र सतूर;</verse>
				<verse number="14">नफ्‍ताली के कुल से वोप्‍सी का पुत्र नह्‍बी;</verse>
				<verse number="15">गाद के कुल से माकी का पुत्र गऊएल।</verse>
				<verse number="16">ये ही उन पुरुषों के नाम हैं, जिन्‍हें मूसा ने कनान देश का भेद लेने के लिए भेजा था। मूसा ने नून के पुत्र होशे का नाम यहोशुअ रखा।</verse>
				<verse number="17">मूसा ने उन्‍हें कनान देश का भेद लेने के लिए भेजा और उनसे कहा, ‘यहाँ से नेगेब होकर पहाड़ी प्रदेश में जाओ,</verse>
				<verse number="18">और उस देश को देखो कि वह कैसा है। उसमें निवास करने वाले लोग बलवान् हैं अथवा दुर्बल; वे संख्‍या में थोड़े हैं, अथवा बहुत।</verse>
				<verse number="19">जिस देश पर वे निवास करते हैं, वह अच्‍छा है अथवा बुरा। जिन नगरों में वे निवास करते हैं, वे पड़ाव हैं अथवा गढ़।</verse>
				<verse number="20">देश समृद्ध है अथवा दरिद्र? वहाँ पेड़-पौधे हैं अथवा नहीं? तुम-सब साहसी बनो! तुम उस देश के कुछ फल भी लाना।’ वे दिन प्रथम पके अंगूरों के दिन थे।</verse>
				<verse number="21">गुप्‍तचर चले गए। उन्‍होंने सिन के निर्जन प्रदेश से, हमात घाटी के प्रवेश-द्वार के निकट रहोब नगर तक पूरे देश का भेद ले लिया।</verse>
				<verse number="22">वे नेगेब क्षेत्र से होकर गए और उन्‍होंने हेब्रोन नगर में प्रवेश किया। वहाँ ऊंचे-ऊंचे अनक के वंशज अहीमन, शेशय और तलमय रहते थे। (हेब्रोन नगर मिस्र के सोअन नगर से सात वर्ष पूर्व बसा था।)</verse>
				<verse number="23">वे एश्‍कोल की घाटी तक गए। वहाँ उन्‍होंने अंगूर का एक गुच्‍छा शाखा-सहित तोड़ा और दो व्यक्‍ति उसको एक डण्‍डे पर लाद कर ले गए। वे अनार और अंजीर के कुछ फल भी ले गए।</verse>
				<verse number="24">जो गुच्‍छा इस्राएली वहाँ से काट कर ले गए थे, उसके कारण उस स्‍थान का नाम ‘एश्‍कोल की घाटी’ पड़ा।</verse>
				<verse number="25">गुप्‍तचर चालीस दिन के बाद कनान देश का भेद लेकर लौटे।</verse>
				<verse number="26">वे पारन के निर्जन प्रदेश में गए और कादेश में मूसा, हारून तथा समस्‍त इस्राएलियों की मंडली के पास आए। उन्‍होंने उन लोगों को तथा समस्‍त इस्राएली मंडली को समाचार दिया और उन्‍हें उस देश के फल दिखाए।</verse>
				<verse number="27">उन्‍होंने मूसा को वृत्तान्‍त सुनाया। उन्‍होंने कहा, ‘जिस देश में आपने हमें भेजा था, उसमें हम गए। निस्‍संदेह उसमें दूध और शहद की नदियाँ बहती हैं। देखिए, ये उस देश के फल हैं।</verse>
				<verse number="28">परन्‍तु उस देश में रहने वाले लोग बलवान हैं। उसके नगर सुदृढ़ और बहुत बड़े हैं। इसके अतिरिक्‍त हमने वहां ऊंचे-ऊंचे अनक के वंशज भी देखे।</verse>
				<verse number="29">अमालेक जाति नेगेब प्रदेश में निवास करती है। हित्ती, यबूसी और अमोरी जातियाँ पहाड़ी प्रदेश में रहती हैं। कनानी जाति समुद्र तट तथा यर्दन नदी के किनारे निवास करती है।’</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु कालेब ने मूसा के सम्‍मुख लोगों को शान्‍त किया। उसने कहा, ‘आओ, हम उस देश पर तुरन्‍त चढ़ाई करें और उसको अपने अधिकार में कर लें; क्‍योंकि हम उस पर विजय पाने में समर्थ हैं।’</verse>
				<verse number="31">तब जो गुप्‍तचर उसके साथ भेजे गए थे, उन्‍होंने कहा, ‘हम उन लोगों के विरुद्ध चढ़ाई करने में असमर्थ हैं; क्‍योंकि वे हम से अधिक शक्‍तिवान हैं।’</verse>
				<verse number="32">जो लोग कनान देश का भेद लेने गए थे, उन्‍होंने इस्राएली समाज को उस देश का झूठा विवरण भी दिया। उन्‍होंने कहा, ‘जिस देश का भेद लेने हम गए थे, वह एक ऐसा देश है जो अपने निवासियों को खा जाता है। वे सब मनुष्‍य, जिन्‍हें हमने देखा है, ऊंचे कद के हैं।</verse>
				<verse number="33">वहाँ हमने दानवों को भी देखा है (अनक के वंशज, जो दानवों से निकले हैं)। उन्‍हें देखकर हम तो अपनी दृष्‍टि में टिड्डों के सदृश दिखाई दिए, और ऐसे ही उनकी दृष्‍टि में भी।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">तब समस्‍त इस्राएली मंडली उच्‍च स्‍वर में भय से चिल्‍ला उठी। लोग रात-भर रोते रहे।</verse>
				<verse number="2">सब इस्राएली मूसा और हारून के विरुद्ध बक-बक करने लगे। उन्‍होंने मूसा और हारून से कहा, ‘भला होता कि हम मिस्र देश में मर जाते! अथवा इसी निर्जन प्रदेश में मर जाते!</verse>
				<verse number="3">क्‍यों प्रभु हमें उस देश में ले जाना चाहता है? क्‍या तलवार से मार डालने के लिए? वे हमारी पत्‍नियों और बच्‍चों को हम से लूट लेंगे। यह हमारे लिए अच्‍छा है कि हम मिस्र देश को लौट जाएँ।’</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने आपस में कहा, ‘आओ, हम किसी व्यक्‍ति को नेता चुन लें और मिस्र देश लौट जाएँ।’</verse>
				<verse number="5">मूसा और हारून समस्‍त इस्राएली मंडली की धर्म-सभा के सम्‍मुख मुंह के बल गिर पड़े।</verse>
				<verse number="6">यहोशुअ बेन-नून तथा कालेब बेन-यपून्ने ने, जो कनान देश का भेद लेने वालों में से थे, अपने वस्‍त्र फाड़कर</verse>
				<verse number="7">समस्‍त इस्राएली मंडली से कहा, ‘जिस देश का भेद लेने के लिए हम गए थे, वह अत्‍यन्‍त उपजाऊ देश है।</verse>
				<verse number="8">यदि प्रभु हम पर प्रसन्न होगा तो वह हमें उस देश में प्रवेश कराएगा। वह हमें उस देश को प्रदान करेगा जहाँ दूध और शहद की नदियाँ बहती हैं।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु शर्त यह है कि तुम, प्रभु के विरुद्ध विद्रोह मत करो। तुम उस देश के लोगों से मत डरो; क्‍योंकि वे तो हमारे लिए मात्र रोटी सदृश हैं और हम उनको आसानी से निगल सकते हैं। उन पर से संरक्षण की छाया हट चुकी है और प्रभु हमारे साथ है। उन लोगों से मत डरो।’</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु सारी मंडली उनको पत्‍थरों से मार डालने के लिए चिल्‍लाने लगी। तब सहसा प्रभु का तेज समस्‍त इस्राएली समाज को मिलन-शिविर पर दिखाई दिया।</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘ये लोग कब तक मेरा तिरस्‍कार करते रहेंगे? जो अद्भुत कार्य मैंने इनके मध्‍य किए, उनको देखकर भी ये कब तक मुझ पर विश्‍वास नहीं करेंगे?</verse>
				<verse number="12">मैं महामारी के द्वारा इनको मार डालूंगा, और इनको उत्तराधिकार से वंचित करूँगा। किन्‍तु मैं तुझे एक ऐसे राष्‍ट्र का पिता बनाऊंगा जो इन इस्राएलियों से अधिक महान् और बलवान राष्‍ट्र होगा।’</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु मूसा ने प्रभु से कहा, ‘तब तो मिस्र निवासी इस्राएलियों के विनाश की यह बात सुनेंगे; क्‍योंकि तू अपने सामर्थ्य से इन लोगों को मिस्र निवासियों के मध्‍य से निकाल लाया है।</verse>
				<verse number="14">वे इस देश के निवासियों को बताएंगे। हे प्रभु! राष्‍ट्रों ने सुना है कि तू इन लोगों के मध्‍य में है; क्‍योंकि तूने, हे प्रभु, इन्‍हें प्रत्‍यक्ष दर्शन दिया है। तेरा मेघ इन के ऊपर छाया रहता है। तू दिन के समय मेघ-स्‍तम्‍भ में, और रात के समय अग्‍नि-स्‍तम्‍भ में इनके आगे-आगे जाता है।</verse>
				<verse number="15">यदि तू इन लोगों को पूर्णत: मार डालेगा तो जिन राष्‍ट्रों ने तेरी कीर्ति सुनी है, वे यह कहेंगे,</verse>
				<verse number="16">“जिस देश को प्रदान करने की प्रभु ने शपथ खाई थी, उसमें वह उन लोगों को न पहुँचा सका; इसलिए उसने उनका निर्जन प्रदेश में वध कर डाला।”</verse>
				<verse number="17">अब, कृपाकर, स्‍वामी, अपने महान् सामर्थ्य को दिखा। तूने कहा था कि</verse>
				<verse number="18">“प्रभु विलम्‍ब-क्रोधी, अत्‍यन्‍त करुणामय, अधर्म और अपराध को क्षमा करनेवाला है। किन्‍तु वह दोषी को किसी भी प्रकार निर्दोष सिद्ध न करेगा। वह पूर्वजों के अधर्म का दण्‍ड तीसरी और चौथी पीढ़ी तक उनकी संतान को देता रहता है।”</verse>
				<verse number="19">कृपाकर, तू अपनी महान् करुणा के अनुरूप, जैसे तू इनको मिस्र देश से लेकर आज तक क्षमा करता आया है, वैसे ही इन लोगों के अधर्म को क्षमा कर।’</verse>
				<verse number="20">प्रभु ने कहा, ‘तेरे निवेदन के अनुसार, मैं उन्‍हें क्षमा करता हूं।</verse>
				<verse number="21">यह सच है कि मैं जीवित हूं, और समस्‍त सृष्‍टि मुझ-प्रभु की महिमा से परिपूर्ण होगी।</verse>
				<verse number="22">अत: वे सब व्यक्‍ति जिन्‍होंने मेरी महिमा के दर्शन किए, मेरे उन अद्भुत कार्यों को देखा जिनको मैंने मिस्र देश तथा निर्जन प्रदेश में किया, फिर भी जिन्‍होंने दस बार मुझे कसौटी पर कसा और मेरी वाणी नहीं सुनी,</verse>
				<verse number="23">वे उस देश को नहीं देख सकेंगे जिसको प्रदान करने की शपथ मैंने उनके पूर्वजों से खाई थी। मेरा तिरस्‍कार करने वाला कोई भी व्यक्‍ति उस देश को नहीं देख सकेगा।</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु मैं अपने सेवक कालेब को, जिसमें भिन्न आत्‍मा है और जिसने पूर्णत: मेरा अनुसरण किया है, उस देश में ले जाऊंगा, जहाँ वह गया था। उसके वंशज उस देश पर अधिकार करेंगे, जिसकी घाटियों में अमालेकी तथा कनानी जातियाँ निवास करती हैं। पर तुम कल लौटो और अकाबा की खाड़ी के मार्ग से निर्जन प्रदेश की ओर जाओ।’</verse>
				<verse number="25"></verse>
				<verse number="26">प्रभु मूसा और हारून से बोला,</verse>
				<verse number="27">‘कब तक यह दुष्‍ट मंडली मेरे विरुद्ध बक-बक करती रहेगी? इस्राएली समाज की बक-बक, उनका मेरे विरुद्ध बक-बक करना, मैंने सुना है।</verse>
				<verse number="28">उनसे यह कहना: “प्रभु कहता है: मेरे जीवन की सौगन्‍ध! जो बात तुमने मुझे सुनाकर कही है, वही मैं तुम्‍हारे साथ करूँगा।</verse>
				<verse number="29">तुम्‍हारे शव इस निर्जन प्रदेश में पड़े रहेंगे। तुम्‍हारे वे सब पुरुष जिनकी गणना की गई थी; जो बीस वर्ष के तथा इससे अधिक आयु के हैं; और जिन्‍होंने मेरे विरुद्ध बक-बक की है;</verse>
				<verse number="30">उनमें से यपून्ने के पुत्र कालेब तथा नून के पुत्र यहोशुअ को छोड़ कोई भी व्यक्‍ति उस देश में प्रवेश नहीं करेगा, जिसमें तुम्‍हें बसाने की मैंने शपथ खाई है।</verse>
				<verse number="31">तुम्‍हारे बच्‍चों को, जिनके विषय में तुमने कहा था कि वे लूट लिए जाएंगे, मैं उस देश में लाऊंगा। वे उस देश को जानेंगे, जिसका तुमने तिरस्‍कार किया है।</verse>
				<verse number="32">परन्‍तु तुम्‍हारे शव इस निर्जन प्रदेश में पड़े रहेंगे।</verse>
				<verse number="33">जब तक तुम्‍हारे शव निर्जन प्रदेश में पूर्णत: मिट्टी में न मिल जाएंगे तब तक, चालीस वर्ष तक, तुम्‍हारे बच्‍चे निर्जन प्रदेश में चरवाहे बने रहेंगे और तुम्‍हारे विश्‍वासघात का दण्‍ड भोगेंगे।</verse>
				<verse number="34">जितने दिन तक तुमने उस देश का भेद लिया, अर्थात् चलीस दिन तक, उनकी संख्‍या के अनुसार, दिन पीछे एक वर्ष, तुम चालीस वर्ष तक अपने अधर्म का भार वहन करते रहोगे। इस प्रकार तुम मेरी अप्रसन्नता को जानोगे।</verse>
				<verse number="35">मैं-प्रभु ने यह कहा है! मैं इस दुष्‍ट मंडली के साथ, जो मेरे विरोध में एकत्र हुई है, निश्‍चय ऐसा ही करूंगा। इस निर्जन प्रदेश में उनका सम्‍पूर्ण विनाश होगा। यहीं वे मर-मिटेंगे।” ’</verse>
				<verse number="36">जिन गुप्‍तचरों को मूसा ने कनान देश का भेद लेने के लिए भेजा था, और जिन्‍होंने उस देश का झूठा विवरण प्रस्‍तुत करके इस्राएली मंडली को मूसा के विरुद्ध भड़काया था,</verse>
				<verse number="37">वे लोग, कनान देश की बुराई कर, असत्‍य समाचार लाए थे। अत: वे प्रभु के सम्‍मुख महामारी से मर गए।</verse>
				<verse number="38">किन्‍तु कनान देश का भेद लेने के लिए गए हुए गुप्‍तचरों में से यहोशुअ बेन-नून और कालेब बेन-यपून्ने जीवित रहे।</verse>
				<verse number="39">जब मूसा ने ये सब बातें इस्राएली लोगों से कहीं, तब उन्‍होंने बहुत शोक मनाया।</verse>
				<verse number="40">वे सबेरे उठे और आक्रमण के उद्देश्‍य से पहाड़ी क्षेत्र के उच्‍च स्‍थल पर चढ़ गए। वे कह रहे थे, ‘हम तैयार हैं। हम उस स्‍थान पर आक्रमण करेंगे, जिसके विषय में प्रभु ने कहा है। हम स्‍वीकार करते हैं कि हमने पाप किया है।’</verse>
				<verse number="41">परन्‍तु मूसा ने कहा, ‘तुम प्रभु की आज्ञा का उल्‍लंघन क्‍यों कर रहे हो? यह अभियान सफल न होगा।</verse>
				<verse number="42">तुम मत चढ़ो! ऐसा न हो कि तुम अपने शत्रुओं के सम्‍मुख धराशायी हो जाओ; क्‍योंकि प्रभु तुम्‍हारे मध्‍य नहीं है।</verse>
				<verse number="43">अमोलेकी और कनानी जातियाँ तुम्‍हारे सामने हैं, और तुम तलवार से मृत्‍यु के घाट उतार दिए जाओगे। तुमने प्रभु का अनुसरण करने से मुंह मोड़ लिया है। अत: प्रभु तुम्‍हारे साथ नहीं होगा।’</verse>
				<verse number="44">यद्यपि प्रभु के विधान की मंजूषा और मूसा पड़ाव से नहीं हटे, तो भी उन्‍होंने आक्रमण के उद्देश्‍य से पहाड़ी क्षेत्र के उच्‍च स्‍थल पर चढ़ने की धृष्‍टता की।</verse>
				<verse number="45">तब उस पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले अमालेकी और कनानी लोगों ने उन पर आक्रमण कर दिया। उन्‍होंने इस्राएलियों को पराजित कर दिया और होर्मा नगर तक उनका पीछा किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली समाज से यह कहना: जब तुम उस देश में पहुँचोगे, जहाँ तुम बसोगे, और जिस को मैं प्रदान करूंगा,</verse>
				<verse number="3">तब मुझ-प्रभु के लिए, मन्नत में अथवा स्‍वेच्‍छा से या निर्धारित पर्वों पर, प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध के लिए अपने भेड़-बकरी, गाय-बैल में से कोई पशु अग्‍नि में चढ़ाना। तुम उसे अग्‍नि-बलि अथवा अन्‍य प्रकार की पशु-बलि में चढ़ाना।</verse>
				<verse number="4">चढ़ावा चढ़ाने वाला व्यक्‍ति मुझ-प्रभु को उसमें अर्पित प्रत्‍येक मेमने के साथ एक किलो मैदा, जो दो लिटर तेल से सम्‍मिश्रित होगा, अन्न-बलि में चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="5">वह पेय-बलि में, दो लिटर अंगूर का रस चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="6">तुम अपनी उस अग्‍नि-बलि अथवा अन्‍य प्रकार की पशु-बलि में अर्पित हर-एक मेढ़े के साथ दो किलो मैदा जो अढ़ाई लिटर तेल से सम्‍मिश्रित होगा, अग्‍नि-बलि में चढ़ाना।</verse>
				<verse number="7">तुम पेयबलि में अढ़ाई लिटर अंगूर का रस चढ़ाना। यह प्रभु के लिए सुखद सुगन्‍ध होगी।</verse>
				<verse number="8">जब तुम मुझ-प्रभु को मन्नत में अथवा सहभागिता-बलि में या अग्‍नि-बलि में बछड़ा चढ़ाओगे,</verse>
				<verse number="9">तब अपनी अग्‍नि-बलि अथवा अन्‍य प्रकार की पशु-बलि में अर्पित उस बछड़े के साथ अढ़ाई किलो मैदा, जो साढ़े तीन लिटर तेल से सम्‍मिश्रित होगा, अन्न-बलि में चढ़ाना,</verse>
				<verse number="10">तुम पेय-बलि में साढ़े तीन लिटर अंगूर-रस चढ़ाना। यह प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध है।</verse>
				<verse number="11">‘प्रत्‍येक बछड़े, प्रत्‍येक मेढ़े अथवा बकरी या भेड़ के प्रत्‍येक बच्‍चे के साथ ऐसा ही किया जाएगा।</verse>
				<verse number="12">चढ़ावों में चढ़ाए जाने वाले पशुओं की संख्‍या के अनुसार, प्रत्‍येक पशु के साथ इसी मात्रा में तुम वस्‍तुएँ चढ़ाना ।</verse>
				<verse number="13">हरएक देशी व्यक्‍ति प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध चढ़ाने के लिए ये कार्य इसी पद्धति से करेगा।</verse>
				<verse number="14">यदि तुम्‍हारे साथ कोई प्रवासी व्यक्‍ति निवास करता है अथवा कोई अन्‍य जाति का व्यक्‍ति तुम्‍हारे मध्‍य अनेक पीढ़ियों से रहता चला आ रहा है और वह प्रभु को अग्‍नि में सुखद सुगन्‍ध में चढ़ावा चढ़ाना चाहता है, तो वह वैसा ही करेगा, जैसा तुम करोगे।</verse>
				<verse number="15">तुम्‍हारी धर्मसभा में तुम्‍हारे लिए तथा तुम्‍हारे मध्‍य निवास करने वाले प्रवासी व्यक्‍ति के लिए एक ही संविधि होगी। यह तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि होगी। प्रभु की दृष्‍टि में तुम और प्रवासी दोनों समान हैं।</verse>
				<verse number="16">तुम्‍हारे लिए तथा तुम्‍हारे मध्‍य निवास करने वाले प्रवासी के लिए एक ही व्‍यवस्‍था और एक ही न्‍याय-सिद्धान्‍त होंगे।’</verse>
				<verse number="17">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="18">‘इस्राएली समाज से यह कहना: जब तुम उस देश में पहुँचोगे जहाँ मैं तुम्‍हें ले जा रहा हूँ,</verse>
				<verse number="19">और जब तुम उस देश की रोटी खाओगे तब प्रभु को भेंट चढ़ाना।</verse>
				<verse number="20">तुम जौ के आटे की प्रथम रोटी भेंट में चढ़ाना। जैसे तुम खलियान में से भेंट चढ़ाओगे वैसे ही उसको भी चढ़ाना।</verse>
				<verse number="21">तुम जौ के आटे की प्रथम रोटी पीढ़ी से पीढ़ी तक प्रभु को अर्पित किया करना।</verse>
				<verse number="22">‘किन्‍तु यदि तुम भूल करो, और इन आज्ञाओं का पालन न करो जो मुझ-प्रभु ने मूसा से कही हैं,</verse>
				<verse number="23">−उन सब आज्ञाओं का उल्‍लंघन करोगे, जो मैंने मूसा के द्वारा दी हैं, जिस दिन मैंने तुम्‍हें आज्ञा दी उस दिन से लेकर पीढ़ी से पीढ़ी तक−,</verse>
				<verse number="24">तो यदि उनमें से किसी आज्ञा का उल्‍लंघन अनजाने में हो जाए और उसका पता मंडली को न हो, तो सम्‍पूर्ण मंडली अग्‍नि-बलि में एक बछड़ा चढ़ाएगी। यह प्रभु के लिए सुखद सुगन्‍ध होगी। मंडली उसके साथ आदेशानुसार अन्न-बलि और पेय-बलि चढ़ाएगी, और पाप-बलि में एक बकरा भी।</verse>
				<verse number="25">पुरोहित समस्‍त इस्राएली मंडली के लिए प्रायश्‍चित्त करेगा, और वे क्षमा प्राप्‍त करेंगे, क्‍योंकि यह अनजाने में की गई एक भूल थी। वे प्रभु को अग्‍नि में अर्पित करने के लिए चढ़ावा लाए। उन्‍होंने अपनी भूल के लिए मुझ-प्रभु के सम्‍मुख पाप-बलि भी चढ़ाई।</verse>
				<verse number="26">अतएव समस्‍त इस्राएली मंडली तथा उसके मध्‍य निवास करने वाले सब प्रवासी व्यक्‍ति क्षमा प्राप्‍त करेंगे, क्‍योंकि सब लोग इस भूल में सम्‍मिलित थे।</verse>
				<verse number="27">‘यदि कोई व्यक्‍ति अनजाने में पाप करता है तो वह पाप-बलि में एक-वर्षीय बकरी चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="28">पुरोहित उस व्यक्‍ति के लिए जिसने भूल की है, जिसने अनजाने में पाप किया है, प्रायश्‍चित्त करेगा, और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="29">अनजाने में भूल करने वाले व्यक्‍ति के लिए, इस्राएल के देशी एवं उनके मध्‍य निवास करने वाले प्रवासी के लिए तुम एक ही व्‍यवस्‍था रखना।</verse>
				<verse number="30">यदि कोई व्यक्‍ति, चाहे वह देशी हो अथवा प्रवासी, जान-बूझकर पाप करता है, तो वह मुझ-प्रभु की निन्‍दा करता है। वह अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाएगा।</verse>
				<verse number="31">उसने मुझ-प्रभु के वचन का तिरस्‍कार किया है, उसने मेरी आज्ञा का उल्‍लंघन किया है। ऐसा व्यक्‍ति अपने लोगों में से अवश्‍य नष्‍ट किया जाएगा। उसका अधर्म उसी पर होगा।’</verse>
				<verse number="32">जब इस्राएली निर्जन प्रदेश में थे तब उनको एक मनुष्‍य विश्राम-दिवस पर लकड़ी बीनता हुआ मिला।</verse>
				<verse number="33">जिन लोगों ने उसे लकड़ी बीनते हुए पकड़ा था, वे उसे मूसा, हारून और सम्‍पूर्ण इस्राएली मंडली के पास लाए।</verse>
				<verse number="34">उन्‍होंने उसे हवालात में बन्‍द रखा; क्‍योंकि यह बात स्‍पष्‍ट नहीं हुई थी कि उसके साथ क्‍या करना चाहिए।</verse>
				<verse number="35">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘इस व्यक्‍ति को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। समस्‍त मंडली पड़ाव के बाहर पत्‍थर मारकर इसका वध करेगी।’</verse>
				<verse number="36">अत: समस्‍त मंडली उसको पड़ाव के बाहर ले गई, और पत्‍थर मार-मारकर उसको मार डाला; जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी।</verse>
				<verse number="37">प्रभु ने मूसा से कहा,</verse>
				<verse number="38">‘इस्राएली समाज से बोलना; तू उनसे कहना कि वे पीढ़ी से पीढ़ी तक अपने वस्‍त्रों के कोनों पर फुंदना लगाया करें, और प्रत्‍येक कोने के फुंदने पर एक नीला फीता।</verse>
				<verse number="39">ये तुम्‍हारे लिए ऐसे फुंदने बनेंगे, जिनको देखकर तुम मुझ-प्रभु की आज्ञाओं का स्‍मरण तथा उनका पालन कर सकोगे। तब तुम अपने हृदय और आंखों का अनुसरण करके व्‍यभिचारिणी के सदृश विश्‍वासघात नहीं करोगे, जैसा तुम अब तक करते आए हो।</verse>
				<verse number="40">अत: तुम मेरी सब आज्ञाओं को स्‍मरण रखना, और उनका पालन करना। अपने परमेश्‍वर के लिए पवित्र बनना।</verse>
				<verse number="41">मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर, हूं। मैंने तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला है कि तुम्‍हारा परमेश्‍वर होऊं। मैं प्रभु, तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">लेवी के वंशज, कहात के पोते और यिसहार के पुत्र कोरह ने धृष्‍टता की। उसने एलीआब के दोनों पुत्रों दातन तथा अबीराम को एवं रूबेन के वंशज पेलत के पुत्र ओन को अपने साथ लिया</verse>
				<verse number="2">और उन्‍होंने इस्राएलियों के दो सौ पचास व्यक्‍तियों के साथ, जो मंडली के नेता, धर्मसंसद के चुने हुए व्यक्‍ति तथा विख्‍यात् पुरुष थे, मूसा के विरुद्ध विद्रोह कर दिया।</verse>
				<verse number="3">वे मूसा और हारून के विरोध में एकत्र हुए। उन्‍होंने उनसे कहा, ‘बहुत हो चुका! अब बस करो! समस्‍त मंडली, सब व्यक्‍ति पवित्र हैं। उनके मध्‍य प्रभु है। तब आप अपने को प्रभु की धर्मसभा से ऊपर क्‍यों समझते हैं?’</verse>
				<verse number="4">मूसा यह सुनकर अपने मुंह के बल गिर पड़े।</verse>
				<verse number="5">वह कोरह तथा उसके दल के लोगों से बोले, ‘प्रात:काल प्रभु यह प्रकट कर देगा कि कौन व्यक्‍ति उसका है और कौन व्यक्‍ति पवित्र है। वह उसे अपने समीप बुला लेगा। जिस व्यक्‍ति को वह चुनेगा, उसे अपने पास आने देगा।</verse>
				<verse number="6">एक काम करो: कोरह तथा उसके दल के सब लोग धूपदान लें।</verse>
				<verse number="7">वे उनमें अग्‍नि रखें, और कल प्रभु के सम्‍मुख उनपर धूप डालें। जिस व्यक्‍ति को प्रभु चुनेगा, वही पवित्र माना जाएगा। ओ लेवी के वंशजो! बहुत हो चुका! अब बस करो!’</verse>
				<verse number="8">फिर मूसा ने कोरह से कहा, ‘लेवी के वंशजो, मेरी बात सुनो।</verse>
				<verse number="9">क्‍या यह छोटी बात है कि इस्राएल के परमेश्‍वर ने इस्राएली मंडली से तुम्‍हें चुन कर अलग किया कि तुम उसके समीप आकर उसके निवास-स्‍थान में सेवा-कार्य करो, मंडली के सम्‍मुख खड़े होकर उसका उत्तरदायित्‍व संभालो?</verse>
				<verse number="10">क्‍या यह भी छोटी बात है कि उसने तुम्‍हें, और तुम्‍हारे साथ लेवी-वंशीय तुम्‍हारे सब भाइयों को अपने समीप आने दिया? और अब तुम पुरोहित-पद भी प्राप्‍त करने का प्रयत्‍न कर रहे हो?</verse>
				<verse number="11">इसलिए, तुम और तुम्‍हारे दल के सब लोगों ने हारून के विरुद्ध नहीं, प्रभु के विरुद्ध विद्रोह किया है। हारून क्‍या है कि तुम उसके विरुद्ध बक-बक करते हो?’</verse>
				<verse number="12">मूसा ने एलीआब के पुत्र दातन और अबीराम को बुलाने के लिए किसी को उनके पास भेजा। पर उन्‍होंने कहा, ‘हम नहीं आएंगे!</verse>
				<verse number="13">क्‍या यह छोटी बात है कि आप हमें दूध और शहद की नदियों के देश से इसलिए बाहर निकाल लाए कि हमें निर्जन प्रदेश में मार डालें! अब क्‍या आप शासक बनकर हम पर शासन भी करना चाहते हैं?</verse>
				<verse number="14">इसके अतिरिक्‍त आप हमें दूध और शहद की नदियों के देश में भी नहीं ले गए, और न हमें खेत और अंगूर-वाटिकाएँ प्रदान कीं कि हम उनपर अधिकार करें। अब क्‍या आप हम लोगों की आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं? हम नहीं आएंगे!’</verse>
				<verse number="15">मूसा को बड़ा क्रोध आया। उन्‍होंने प्रभु से कहा, ‘उनकी भेंटों की ओर ध्‍यान मत देना। मैंने घूस में उनसे एक गधा भी नहीं लिया और न उनमें से किसी का अनिष्‍ट ही किया।’</verse>
				<verse number="16">फिर मूसा ने कोरह से कहा, ‘तुम, तुम्‍हारे दल के सब लोग और हारून कल प्रभु के सम्‍मुख उपस्‍थित हों।</verse>
				<verse number="17">तुम में से प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपना धूपदान ले और उस पर धूप रखे। तत्‍पश्‍चात् सब व्यक्‍ति अपना-अपना धूपदान, अर्थात् दो सौ पचास धूपदान, प्रभु के सम्‍मुख प्रस्‍तुत करें। तुम भी और हारून भी अपना-अपना धूपदान प्रस्‍तुत करें।’</verse>
				<verse number="18">अत: हरएक व्यक्‍ति ने अपना धूपदान लिया। उन्‍होंने उनमें अग्‍नि रखी, और उन पर धूप डाली। तत्‍पश्‍चात् वे मूसा और हारून के साथ मिलन-शिविर के द्वार पर खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="19">कोरह ने समस्‍त मंडली को मूसा तथा हारून के विरुद्ध मिलन-शिविर के द्वार पर एकत्र कर लिया। तब प्रभु का तेज समस्‍त मण्‍डली को दिखाई दिया।</verse>
				<verse number="20">प्रभु मूसा और हारून से बोला,</verse>
				<verse number="21">‘तुम मंडली के इस जन-समुदाय के मध्‍य से अलग हो जाओ ताकि मैं इन्‍हें क्षण भर में भस्‍म कर दूं।’</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु मूसा और हारून अपने मुंह के बल गिरकर प्रभु से कहने लगे, ‘हे परमेश्‍वर, समस्‍त प्राणियों की आत्‍माओं के ईश्‍वर! एक मनुष्‍य के पाप करने पर क्‍या तू समस्‍त मंडली पर क्रोध करेगा?’</verse>
				<verse number="23">तब प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="24">‘तू जन-समुदाय से बोल कि वे कोरह, दातन और अबीराम के निवास-स्‍थान के चारों ओर से हट जाएं।’</verse>
				<verse number="25">मूसा उठे। वह दातन और अबीराम के पास गए। उनके पीछे-पीछे इस्राएल के धर्मवृद्ध भी गए।</verse>
				<verse number="26">मूसा जन-समुदाय से बोले, ‘तुम इन दुर्जनों के तम्‍बुओं के पास से दूर हो जाओ। इनकी किसी वस्‍तु का स्‍पर्श भी मत करो; अन्‍यथा इनके पाप के कारण तुम्‍हारा भी सर्वनाश हो जाएगा।’</verse>
				<verse number="27">अत: लोग कोरह, दातन और अबीराम के निवास-स्‍थान के चारों ओर से हट गए। दातन और अबीराम भी बाहर निकल आए। वे अपनी पत्‍नी, पुत्रों तथा शिशुओं के साथ तम्‍बुओं के द्वार पर खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="28">मूसा ने कहा, ‘प्रभु ने ही मुझे इन सब कार्यों को करने के लिए भेजा है, और मैं अपनी इच्‍छा से यह नहीं करता हूं। तुम यह बात इस प्रकार जानोगे:</verse>
				<verse number="29">यदि अन्‍य मनुष्‍यों की मृत्‍यु के सदृश इन लोगों की स्‍वाभाविक मृत्‍यु होगी, यदि अन्‍य मनुष्‍यों के दण्‍ड के सदृश इन्‍हें भी दण्‍ड दिया जाएगा, तो समझना कि प्रभु ने मुझे नहीं भेजा है।</verse>
				<verse number="30">परन्‍तु यदि प्रभु कोई नई बात उत्‍पन्न करे, यदि धरती अपना मुंह खोले और इन लोगों को इनकी अपनी समस्‍त वस्‍तुओं के साथ निगल जाए और ये जीवित ही अधोलोक में उतर जाएँ, तो तुम जान लेना कि इन मनुष्‍यों ने प्रभु का तिरस्‍कार किया है।’</verse>
				<verse number="31">जैसे ही मूसा ने ये बातें कहना समाप्‍त किया, उन लोगों के नीचे की भूमि फट गई।</verse>
				<verse number="32">धरती ने अपना मुंह खोला, और वह उन्‍हें, उनके परिवार को, उन सब लोगों को, जो कोरह के थे, और उनकी समस्‍त सम्‍पत्ति को, निगल गई।</verse>
				<verse number="33">वे अपनी समस्‍त वस्‍तुओं के साथ जीवित ही अधोलोक में उतर गए! धरती ने उनको ढक लिया! इस प्रकार वे धर्मसभा के मध्‍य से नष्‍ट हो गए।</verse>
				<verse number="34">जो इस्राएली लोग उनके चारों ओर थे, वे उनकी चिल्‍लाहट सुनकर भाग गए। वे कह रहे थे, ‘ऐसा न हो कि धरती हमें भी निगल जाए।’</verse>
				<verse number="35">तब प्रभु के पास से अग्‍नि निकली और उसने धूप चढ़ाने वाले दो सौ पचास व्यक्‍तियों को भस्‍म कर दिया।</verse>
				<verse number="36">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="37">‘पुरोहित हारून के पुत्र एलआजर से कह कि वह ज्‍वाला में से धूपदानों को निकाल ले और अग्‍नि को यहाँ-वहाँ छितरा दे;</verse>
				<verse number="38">क्‍योंकि ये धूपदान, इन पापियों के धूपदान, उनके जीवन-विनाश से पवित्र हो गए हैं। अत: वेदी के आवरण के लिए उनको ठोंक-पीटकर उनके पत्तर बनाए जाएँ। उन लोगों ने उनको मुझ-प्रभु के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया था। इसलिए वे पवित्र हो गए। वे इस्राएली समाज के लिए एक चिह्‍न होंगे।’</verse>
				<verse number="39">तब पुरोहित एलआजर ने पीतल के उन धूपदानों को निकाला, जिनको अग्‍नि में भस्‍म होने वाले मनुष्‍यों ने तैयार किया था। वेदी के आवरण के लिए उनको ठोंक-पीटकर पत्तर बनाया गया</verse>
				<verse number="40">ताकि वे इस्राएली समाज के लिए स्‍मारक-चिह्‍न बनें, जिससे कोई अपुरोहित व्यक्‍ति, जो हारून के वंश का नहीं है, धूप चढ़ाने के अभिप्राय से प्रभु के सम्‍मुख नहीं आए, और कोरह तथा उसके दल के सदृश नष्‍ट न हो, जैसा प्रभु ने मूसा के द्वारा एलआजर से कहा था।</verse>
				<verse number="41">दूसरे दिन समस्‍त इस्राएली मंडली मूसा और हारून के विरुद्ध बक-बक करने लगी। उन्‍होंने कहा, ‘आपने प्रभु के लोगों को मार डाला।’</verse>
				<verse number="42">जब मंडली मूसा और हारून के विरुद्ध इकट्ठी हो रही थी, तब दोनों ने मिलन-शिविर की ओर मुख किया। उन्‍होंने देखा कि मेघ ने उसको आच्‍छादित कर लिया है, और प्रभु का तेज दिखाई दे रहा है।</verse>
				<verse number="43">मूसा और हारून मिलन-शिविर के सामने आए।</verse>
				<verse number="44">तब प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="45">‘मंडली के इस जन-समुदाय के मध्‍य से अलग हो जाओ, ताकि मैं इन्‍हें क्षण भर में भस्‍म कर दूं।’ परन्‍तु मूसा और हारून मुंह के बल गिर पड़े।</verse>
				<verse number="46">मूसा ने हारून से कहा, ‘तुम धूपदान लो, और वेदी की अग्‍नि उस पर रखो, और तब धूप डालो। उसको लेकर तुरन्‍त जन-समुदाय के पास जाओ, और उनके लिए प्रायश्‍चित्त करो, क्‍योंकि प्रभु का क्रोध उसके सम्‍मुख से चल पड़ा है। महामारी फैलने लगी है।’</verse>
				<verse number="47">मूसा के आदेश के अनुसार हारून ने धूपदान लिया और वह दौड़कर धर्मसभा के मध्‍य पहुँचा। लोगों में सचमुच महामारी आरंभ हो चुकी थी। हारून ने धूप चढ़ाया और उनके लिए प्रायश्‍चित्त किया।</verse>
				<verse number="48">वह मृत और जीवित मनुष्‍यों के मध्‍य खड़ा हो गया। तब महामारी रुक गई।</verse>
				<verse number="49">जो मनुष्‍य कोरह-काण्‍ड में मर चुके थे, उनके अतिरिक्‍त इस महामारी में मरने वालों की संख्‍या चौदह हजार सात सौ थी।</verse>
				<verse number="50">जब महामारी रुक गई तब हारून मूसा के पास मिलन-शिविर के द्वार पर लौट आया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली समाज से बोल और उनके पूर्वजों के परिवार के अनुसार बारह लाठियाँ ले, अर्थात् प्रत्‍येक परिवार के अनुसार उस परिवार के मुखिया से एक लाठी ले। तू प्रत्‍येक मुखिया का नाम उसकी लाठी पर लिखना।</verse>
				<verse number="3">हारून का नाम लेवी की लाठी पर लिखना। उनके पूर्वजों के प्रत्‍येक परिवार के मुखिया के पास एक-एक लाठी होगी।</verse>
				<verse number="4">तू उनको मिलन-शिविर में, साक्षी की पट्टियों के सम्‍मुख, जहाँ मैं तुम लोगों से भेंट करता हूं, जमा कर देना।</verse>
				<verse number="5">जिस व्यक्‍ति को मैं चुनूंगा, उसकी लाठी में अंकुर निकल आएंगे। इस प्रकार मैं इस्राएलियों की बक-बक, जिसे वे तुम्‍हारे विरुद्ध करते हैं, अपने ऊपर से दूर करूंगा।’</verse>
				<verse number="6">मूसा इस्राएली समाज से ऐसा ही बोले। उनके मुखियों ने अपने-अपने परिवार की लाठी मूसा को दे दी। मुखियों ने अपने पूर्वजों के परिवार के अनुसार एक-एक लाठी, अर्थात् कुल बारह लाठियाँ दीं। उन लाठियों के मध्‍य हारून की लाठी भी थी।</verse>
				<verse number="7">मूसा ने उन लाठियों को साक्षी के तम्‍बू में प्रभु के सम्‍मुख जमा कर दिया।</verse>
				<verse number="8">दूसरे दिन मूसा साक्षी के तम्‍बू में आए। उन्‍होंने देखा कि हारून की लाठी में जो लेवी-परिवार के लिए थी, अंकुर निकल आए। उसमें कलियाँ खिलीं, फूल फूले और पके बादाम भी लग गए।</verse>
				<verse number="9">मूसा सब लाठियों को प्रभु के सम्‍मुख से उठाकर इस्राएलियों के पास ले गए। उन्‍होंने उन्‍हें देखा और अपनी-अपनी लाठी ले ली।</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू हारून की लाठी को साक्षी कि पट्टियों के सम्‍मुख पुन: रख दे ताकि वह विद्रोहियों के लिए चिह्‍न हेतु सुरक्षित रहे, और तू मेरे विरुद्ध उनकी बक-बक को समाप्‍त कर दे; ऐसा न हो कि वे मर जाएँ।’</verse>
				<verse number="11">मूसा ने ऐसा ही किया। जो आज्ञा प्रभु ने उन्‍हें दी थी, उसी के अनुसार उन्‍होंने किया।</verse>
				<verse number="12">इस्राएली लोगों ने मूसा से कहा, ‘देखिए, हमारे प्राण निकल रहे हैं। हम मर रहे हैं। हम-सब नष्‍ट हो रहे हैं।</verse>
				<verse number="13">प्रभु के निवास-स्‍थान के निकट आने वाले प्रत्‍येक व्यक्‍ति की मृत्‍यु हो जाती है। क्‍या हम सब के सब मर जाएंगे?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">तब प्रभु ने हारून से कहा, ‘तू और तेरे साथ तेरे पुत्र तथा तेरे पूर्वजों का परिवार पवित्र-स्‍थान से सम्‍बन्‍धित अधर्म को स्‍वयं वहन करेंगे। तू और तेरे साथ तेरे पुत्र अपने पुरोहित-कर्म से सम्‍बन्‍धित अधर्म को स्‍वयं वहन करेंगे।</verse>
				<verse number="2">तू अपने साथ अपने पैतृक लेवी-कुल के भाइयों को भी लाना, कि वे तेरे साथ रहें। जब तू और तेरे पुत्र साक्षी के तम्‍बू के सम्‍मुख होंगे तब वे तेरी सहायता करेंगे।</verse>
				<verse number="3">वे तेरी सहायता तथा तम्‍बू की देखभाल करेंगे। किन्‍तु वे पवित्र-स्‍थान के पात्रों एवं वेदी के निकट नहीं आएंगे; अन्‍यथा तुम और वे मर जाएंगे।</verse>
				<verse number="4">वे मिलन-शिविर के समस्‍त सेवा-कार्य करने के लिए तुम्‍हारे साथ रहेंगे और तम्‍बू की देखभाल करेंगे। जो व्यक्‍ति लेवी-कुल का नहीं है, वह तुम्‍हारे समीप नहीं आएगा।</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु तुम लोग पवित्र-स्‍थान तथा वेदी के समस्‍त सेवा-कार्य का दायित्‍व संभालोगे जिससे इस्राएली समाज पर मेरा क्रोध पुन: न भड़के।</verse>
				<verse number="6">देखो, मैंने तुम्‍हारे भाई, लेवियों को इस्राएली समाज के मध्‍य से लिया है। वे मुझ-प्रभु को अर्पित किए गए हैं। मैंने उन्‍हें तुम्‍हें दिया है कि वे मिलन-शिविर के सेवा-कार्यों को करें।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु तू और तेरे साथ तेरे पुत्र वेदी से सम्‍बन्‍धित तथा अन्‍त:-पट के पीछे पुरोहितीय कार्यों का दायित्‍व सम्‍भालेंगे। तुम सेवा-कार्य करोगे। मैं तुम्‍हें पुरोहितीय कार्य दान-स्‍वरूप प्रदान करता हूं। समीप आने वाले अपुरोहित व्यक्‍ति को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="8">प्रभु हारून से फिर बोला, ‘मुझे चढ़ाई गई भेंटों का शेष भाग, इस्राएली समाज की समस्‍त पवित्र की हुई वस्‍तुएँ, मैंने तुझे प्रदान की हैं। मैंने उनको तेरा भाग और तेरे पुत्रों का स्‍थायी देय-भाग निर्धारित करके प्रदान किया है।</verse>
				<verse number="9">यह परम पवित्र वस्‍तुओं में से बची, अग्‍नि में नहीं जलाई गई वस्‍तु, तेरी होगी: उनके समस्‍त चढ़ावे, उनकी सब अन्न-बलि, समस्‍त पाप-बलि और सब दोष-बलि, जो वे मुझे देते हैं, तेरे और तेरे पुत्रों के लिए परम पवित्र होगी।</verse>
				<verse number="10">तुम उसको परम पवित्र स्‍थान में खाना, उसको केवल पुरुष खा सकते हैं। वह तेरे लिए पवित्र हैं।</verse>
				<verse number="11">यह भी तेरा है: इस्राएली समाज की समस्‍त लहर-बलि में अर्पित की गई भेंटों के शेष भाग। मैंने उनको तुझे और तेरे साथ तेरे पुत्रों और पुत्रियों को स्‍थायी देय-भाग के रूप में प्रदान किया है। तेरे घर का प्रत्‍येक शुद्ध व्यक्‍ति उनको खा सकता है।</verse>
				<verse number="12">ताजा सर्वोत्तम तेल, ताजा सर्वोत्तम अंगूर का रस और अन्न, उनकी पहली उपज, जो वे मुझ-प्रभु को चढ़ाते हैं, वह मैं तुझे प्रदान करता हूं।</verse>
				<verse number="13">उनके देश के सब प्रथम फल, जो वे मुझ-प्रभु के पास लाते हैं, तेरे ही होंगे। तेरे घर के सब शुद्ध व्यक्‍ति ही उनको खा सकते हैं।</verse>
				<verse number="14">इस्राएल में पूर्ण-समर्पित सब वस्‍तुएँ तेरी ही होंगी।</verse>
				<verse number="15">मनुष्‍य अथवा पशु की प्रत्‍येक पहिलौठी सन्‍तान, जिसे वे मुझ-प्रभु को चढ़ाते हैं, तेरी ही होगी। तू मनुष्‍य की पहिलौठी सन्‍तान को मूल्‍य लेकर मुक्‍त कर देना। इसी प्रकार अशुद्ध पशुओं के पहिलौठे बच्‍चों को भी मूल्‍य लेकर छोड़ देना।</verse>
				<verse number="16">मनुष्‍य की छुड़ायी जाने वाली संतान को तू एक माह की आयु में निर्धारित मूल्‍य पर छोड़ना। तू उसका विमोचन-मूल्‍य पवित्र स्‍थान की तौल के अनुसार पांच चांदी के सिक्‍के निश्‍चित करना। (एक सिक्‍के में प्राय: बारह ग्राम चांदी होती है।)</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु तू गाय, भेड़ अथवा बकरी के पहिलौठे बच्‍चों को मत छोड़ना। वे पवित्र हैं। तू उनका रक्‍त वेदी पर छिड़कना और उनकी चर्बी मुझ-प्रभु को अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध के रूप में जलाना।</verse>
				<verse number="18">परन्‍तु उनका मांस तेरा भाग होगा, जैसे लहराए हुए वक्ष और दाहिनी जांघ का मांस तेरे लिए होता है।</verse>
				<verse number="19">जो पवित्र भेंट इस्राएली लोग मुझ-प्रभु को अर्पित करेंगे, वह मैं तुझे और तेरे साथ तेरे पुत्र-पुत्रियों को स्‍थायी देय-भाग के रूप में प्रदान करता हूं। यह तेरे और तेरे साथ तेरे वंशजों के लिए मुझ-प्रभु के सम्‍मुख अलंघनीय स्‍थायी विधान है।’</verse>
				<verse number="20">प्रभु ने हारून से आगे कहा, ‘इस्राएलियों के देश में तेरी पैतृक-सम्‍पत्ति नहीं होगी, और न उनके साथ तुझे कोई भाग मिलेगा। इस्राएली समाज में मैं ही तेरा भाग और पैतृक-सम्‍पत्ति हूं।</verse>
				<verse number="21">‘देखो, जो सेवा-कार्य लेवी के वंशज मिलन-शिविर में करते हैं, उनकी सेवा के बदले में मैंने उन्‍हें इस्राएल में समस्‍त भेंटों का दशमांश पैतृक-सम्‍पत्ति के लिए प्रदान किया है।</verse>
				<verse number="22">अब से इस्राएली लोग मिलन-शिविर के समीप नहीं आएंगे। ऐसा न हो कि वे पाप वहन करें और मर जाएँ।</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु लेवीय लोग मिलन-शिविर के सेवा-कार्यों को करेंगे, और अपने अधर्म को भी स्‍वयं वहन करेंगे। यह तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थायी संविधि है। इस्राएली समाज में उनकी पैतृक सम्‍पत्ति नहीं होगी।</verse>
				<verse number="24">जो वस्‍तु दशमांश के रूप में इस्राएली समाज मुझ-प्रभु को अर्पित करता है, उसे मैंने लेवियों को प्रदान किया है कि वह उनकी पैतृक सम्‍पत्ति हो। इसलिए मैंने उनसे कहा है कि इस्राएली समाज के मध्‍य उनकी पैतृक सम्‍पत्ति नहीं होगी।’</verse>
				<verse number="25">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="26">‘इसके अतिरिक्‍त तू लेवियों से यह कहना: “ जो दशमांश मैंने इस्राएली समाज में तुम्‍हारी पैतृक सम्‍पत्ति के लिए प्रदान किया है, जब तुम उसको इस्राएली लोगों से लोगे तब उसका कुछ अंश, अर्थात् दशमांश, मुझ-प्रभु को अर्पित करना।</verse>
				<verse number="27">तुम्‍हारी यह भेंट खलियान के अन्न अथवा अंगूर के रस-कुण्‍ड के नए रस के सदृश मानी जाएगी।</verse>
				<verse number="28">अत: तुम भी अपने समस्‍त दशमांश में से, जो तुम इस्राएली समाज से लोगे, मुझ-प्रभु को भेंट में अर्पित करना, और मेरी यह भेंट पुरोहित हारून को दे देना।</verse>
				<verse number="29">तुम्‍हें प्राप्‍त समस्‍त भेंटों में से तुम मुझ-प्रभु को निर्धारित भेंट अर्पित करना, उनका सर्वोत्तम भाग, पवित्र अंश अर्पित करना।”</verse>
				<verse number="30">इसलिए तुम लेवियों से कहना, “जब तुम उसका सर्वोत्तम भाग अर्पित कर दोगे तब उसका शेष भाग तुम्‍हारे लिए खलियान के अन्न, अथवा अंगूर के रस-कुण्‍ड के रस के सदृश माना जाएगा।</verse>
				<verse number="31">तुम और तुम्‍हारा परिवार उसको सब स्‍थानों में खा सकते हैं; क्‍योंकि यह मिलन-शिविर में किए गए तुम्‍हारे सेवा-कार्यों का पुरस्‍कार है।</verse>
				<verse number="32">जब तुम उसका सर्वोत्तम भाग भेंट में अर्पित करोगे तब उसके कारण तुम्‍हें पाप वहन नहीं करना पड़ेगा। तुम इस्राएली समाज की पवित्र की हुई वस्‍तुओं को अपवित्र मत करना; अन्‍यथा तुम मर जाओगे।” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">प्रभु मूसा और हारून से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘यह व्‍यवस्‍था की संविधि है, जिसके पालन की आज्ञा मैं-प्रभु ने दी है: तू इस्राएली समाज से बोल कि वे तेरे पास एक निष्‍कलंक लाल कलोर लाएँ, जिस में कोई दोष न हो, और जो जुए में कभी जोती न गई हो।</verse>
				<verse number="3">तू उसे पुरोहित एलआजर को दे देना। तत्‍पश्‍चात् वह पड़ाव के बाहर लाई जाएगी, और पुरोहित के सम्‍मुख उसका वध किया जाएगा।</verse>
				<verse number="4">एलआजर अपनी उंगलियों में उसका कुछ रक्‍त लेगा, और उसको मिलन-शिविर के सामने की ओर सात बार छिड़क देगा।</verse>
				<verse number="5">तब एलआजर की उपस्‍थिति में कलोर को जलाया जाएगा। उसका चमड़ा, मांस, रक्‍त और गोबर जलाए जाएंगे।</verse>
				<verse number="6">पुरोहित देवदार की लकड़ी, जूफा और लोहित रंग का वस्‍त्र लेगा, और कलोर को जलाने वाली अग्‍नि में उनको डाल देगा।</verse>
				<verse number="7">उसके बाद पुरोहित अपने वस्‍त्र धोएगा और जल में स्‍नान करेगा। तब वह पड़ाव में आएगा, किन्‍तु वह सन्‍ध्‍या समय तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="8">कलोर को जलाने वाला व्यक्‍ति भी जल में अपने वस्‍त्र धोएगा और स्‍नान करेगा। वह भी सन्‍ध्‍या समय तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="9">एक शुद्ध व्यक्‍ति कलोर की राख को एकत्र करेगा, और उसको पड़ाव के बाहर शुद्ध स्‍थान में जमा कर देगा। वह इस्राएली मंडली के विशुद्धीकरण जल के लिए पाप-निवारण के हेतु रखी जाएगी।</verse>
				<verse number="10">कलोर की राख एकत्र करनेवाला व्यक्‍ति भी अपने वस्‍त्र धोएगा। वह भी सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा। यह इस्राएली समाज तथा उनके मध्‍य रहनेवाले प्रवासी के लिए स्‍थायी संविधि होगी।</verse>
				<verse number="11">‘किसी भी मनुष्‍य के शव का स्‍पर्श करनेवाला व्यक्‍ति सात दिन तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="12">वह तीसरे दिन और सातवें दिन विशुद्धीकरण जल से स्‍वयं को शुद्ध करेगा। इस प्रकार वह शुद्ध होगा। किन्‍तु यदि वह तीसरे दिन और सातवें दिन स्‍वयं को शुद्ध नहीं करेगा तो वह शुद्ध नहीं होगा।</verse>
				<verse number="13">मृत व्यक्‍ति को, किसी भी मनुष्‍य के शव को स्‍पर्श करनेवाला व्यक्‍ति जो स्‍वयं को शुद्ध नहीं करता, प्रभु के निवास-स्‍थान को अपवित्र करता है। ऐसा व्यक्‍ति इस्राएली समाज में से नष्‍ट किया जाएगा। उस पर विशुद्धीकरण का जल नहीं छिड़का गया था, इसलिए वह अशुद्ध है, उसकी अशुद्धता अब तक उसमें है।</verse>
				<verse number="14">‘जब किसी मनुष्‍य की मृत्‍यु तम्‍बू में होती हो, तब उसकी यह व्‍यवस्‍था है: उस तम्‍बू में प्रवेश करने वाला प्रत्‍येक व्यक्‍ति अथवा वे सब व्यक्‍ति जो तम्‍बू के भीतर हैं, सात दिन तक अशुद्ध रहेंगे।</verse>
				<verse number="15">हरएक खुला पात्र, जिस पर ढक्‍कन नहीं लगा होगा, अशुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="16">जो मैदान में तलवार से मारे गए अथवा स्‍वाभाविक मृत्‍यु से मरे हुए व्यक्‍ति को या किसी मनुष्‍य की अस्‍थि को, अथवा कबर को स्‍पर्श करेगा, वह सात दिन अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="17">ऐसे अशुद्ध व्यक्‍ति के लिए अग्‍नि-पाप-बलि की राख लेना और पात्र में झरने का जल डालकर उसको मिला देना।</verse>
				<verse number="18">तब कोई शुद्ध व्यक्‍ति जूफा लेगा और उसको जल में डुबाकर तम्‍बू पर, उसकी सब वस्‍तुओं पर और उन मनुष्‍य पर जो वहाँ थे, जल छिड़क देगा। वह उस मनुष्‍य पर भी जल छिड़क देगा, जिसने मृतक की अस्‍थि को, तलवार से मारे गए या स्‍वाभाविक मृत्‍यु से मरे हुए व्यक्‍ति को अथवा कबर को स्‍पर्श किया है।</verse>
				<verse number="19">वह शुद्ध व्यक्‍ति तीसरे दिन और सातवें दिन अशुद्ध मनुष्‍य पर जल छिड़केगा। इस प्रकार वह उन्‍हें सातवें दिन शुद्ध करेगा। वे अपने वस्‍त्र धोएंगे और जल से स्‍नान करेंगे। तब वे सन्‍ध्‍या तक शुद्ध हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="20">‘किन्‍तु जो व्यक्‍ति अशुद्ध है, यदि वह स्‍वयं को शुद्ध नहीं करेगा तो ऐसा व्यक्‍ति धर्मसभा के मध्‍य से नष्‍ट किया जाएगा, क्‍योंकि उसने प्रभु के पवित्र-स्‍थान को अपवित्र किया है। उस पर विशुद्धीकरण का जल नहीं छिड़का गया, इसलिए वह अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="21">यह उनके लिए स्‍थायी संविधि होगी। जो व्यक्‍ति विशुद्धीकरण का जल छिड़कता है, वह अपने वस्‍त्र धोएगा। विशुद्धीकरण-जल को स्‍पर्श करनेवाला व्यक्‍ति सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="22">जिस-जिस वस्‍तु को वह अशुद्ध व्यक्‍ति स्‍पर्श करेगा, वह भी अशुद्ध हो जाएगी। जो प्राणी उस व्यक्‍ति को स्‍पर्श करेगा, वह भी सन्‍ध्‍या तक अशुद्ध रहेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">पहले महीने में इस्राएली समाज, समस्‍त इस्राएली मंडली, सीन के निर्जन प्रदेश में पहुँची। वे लोग कादेश मरूद्यान में ठहर गए। वहाँ मिर्याम की मृत्‍यु हो गई; और उसे वहीं गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="2">वहाँ इस्राएली मंडली के लिए जल उपलब्‍ध नहीं था। अत: वे मूसा और हारून के विरुद्ध इकट्ठे हो गए।</verse>
				<verse number="3">वे मूसा से विवाद करने लगे। उन्‍होंने कहा, ‘भला होता कि हम उस समय मर गए होते जब प्रभु के सम्‍मुख हमारे भाई-बहिनों के प्राण निकले थे।</verse>
				<verse number="4">आप क्‍यों प्रभु के धर्मसमुदाय को इस निर्जन प्रदेश में ले आए? क्‍या इसलिए कि हम और हमारे पशु यहाँ मर जाएँ?</verse>
				<verse number="5">आपने क्‍यों हमें मिस्र देश से बाहर निकाला? क्‍या इस बुरे स्‍थान में लाने के लिए? यह स्‍थान अन्न, अंजीर, अंगूर और अनार का स्‍थान नहीं है। यहाँ पीने के लिए पानी भी उपलब्‍ध नहीं है।’</verse>
				<verse number="6">अत: मूसा और हारून धर्मसभा के सम्‍मुख से निकलकर मिलन-शिविर के द्वार पर आए। वे अपने मुंह के बल गिरे। तब उन्‍हें प्रभु की महिमा दिखाई दी।</verse>
				<verse number="7">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="8">‘लाठी ले! तू अपने साथ अपने भाई हारून तथा इस्राएली मंडली को एकत्र कर, और उनकी आंखों के सामने चट्टान को आदेश दे कि वह अपना जल प्रदान करे। इस प्रकार तू उनके लिए चट्टान से जल बाहर निकालेगा, और मंडली के जनसमुदाय तथा उनके पशुओं को पानी पिलाएगा।’</verse>
				<verse number="9">मूसा ने प्रभु के सम्‍मुख से लाठी उठा ली, जैसी आज्ञा प्रभु ने उनको दी थी।</verse>
				<verse number="10">मूसा और हारून ने चट्टान के सामने धर्मसभा को एकत्र किया, और मूसा ने कहा, ‘अरे विद्रोहियो, मेरी बात सुनो! क्‍या हम इस चट्टान से तुम्‍हारे लिए पानी बाहर निकालें?’</verse>
				<verse number="11">मूसा ने अपना हाथ ऊपर उठाया और अपनी लाठी से दो बार चट्टान पर प्रहार किया। तब अपार जल बाहर फूट कर निकल पड़ा! इस्राएली जनसमुदाय और उनके पशुओं ने पानी पिया।</verse>
				<verse number="12">परन्‍तु प्रभु ने मूसा और हारून से कहा, ‘तुम दोनों ने मुझ पर विश्‍वास नहीं किया! मुझे इस्राएली समाज की दृष्‍टि में पवित्र सिद्ध नहीं किया, इसलिए तुम इस धर्मसभा को उस देश में नहीं ले जा सकोगे जिसे मैंने उन्‍हें प्रदान किया है।’</verse>
				<verse number="13">यह मरीबा का जल-स्रोत है, जहाँ इस्राएली समाज ने प्रभु से विवाद किया था, और प्रभु ने उनके मध्‍य अपने को पवित्र सिद्ध किया था।</verse>
				<verse number="14">मूसा ने कादेश मरूद्यान से एदोम देश के राजा के पास दूत भेजे और कहा, ‘आपके भाई-बन्‍धु इस्राएली यों कहते हैं: आप उन सब कष्‍टों को जानते ही हैं, जो हमने झेले हैं।</verse>
				<verse number="15">हमारे पूर्वज मिस्र देश गए, और हमने उस देश में दीर्घकाल तक निवास किया। परन्‍तु मिस्र देश के निवासियों ने हमारे पूर्वजों तथा हमारे साथ बुरा व्‍यवहार किया।</verse>
				<verse number="16">तब हमने प्रभु की दुहाई दी, और उसने हमारी पुकार सुनी। उसने एक दूत भेजा और हमें मिस्र देश से बाहर निकाल लाया। अब देखिए, हम कादेश नगर में हैं, जो आपके राज्‍य-क्षेत्र के सीमान्‍त पर है।</verse>
				<verse number="17">अत: कृपया हमें अपने देश में से होकर जाने दीजिए। हम आपके खेतों अथवा अंगूर के उद्यानों से होकर नहीं जाएंगे, और न आपके कुओं का पानी ही पीएंगे। हम केवल राजमार्ग पर जाएंगे। जब तक हम आपके राज्‍य-क्षेत्र को पार नहीं कर लेंगे, तब तक न दाहिने हाथ की ओर मुड़ेंगे और न बाएं हाथ की ओर।’</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु एदोमियों ने उनसे कहा, ‘तुम हमारे देश से होकर मत जाना। ऐसा न हो कि हम तुम्‍हारे विरुद्ध तलवार लेकर बाहर निकलें।’</verse>
				<verse number="19">इस्राएली समाज ने उनसे कहा, ‘हम राजमार्ग पर से ही जाएंगे। यदि हम और हमारे पशु आपका पानी पीएंगे, तो हम उसका मूल्‍य चुका देंगे। हम कोई बड़ी बात नहीं मांग रहे हैं। हमें केवल पैदल ही निकल जाने दीजिए।’</verse>
				<verse number="20">एदोमियों ने कहा, ‘तुम यहाँ से होकर नहीं जा सकते। एदोमी अनेक पुरुषों को लेकर शक्‍तिशाली सेना के साथ उनके विरुद्ध निकल आए।</verse>
				<verse number="21">इस प्रकार एदोमियों ने इस्राएलियों को अपने राज्‍य-क्षेत्र से होकर जाने की अनुमति नहीं दी। अत: इस्राएली उनकी ओर से मुड़ कर दूसरे मार्ग से चले गए।</verse>
				<verse number="22">इस्राएलियों ने कादेश मरूद्यान से प्रस्‍थान किया। समस्‍त इस्राएली मंडली होर पर्वत के निकट आई।</verse>
				<verse number="23">प्रभु ने एदोम देश की सीमा पर होर पर्वत पर मूसा और हारून से कहा,</verse>
				<verse number="24">‘हारून अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल जाएगा। वह उस देश में प्रवेश नहीं करेगा, जिसे मैंने इस्राएली समाज को प्रदान किया है, क्‍योंकि तुम लोगों ने मरीबा के जल-स्रोत पर मेरे आदेश के प्रति विद्रोह किया था।</verse>
				<verse number="25">तू हारून और उसके पुत्र एलआजर को लेकर होर पर्वत पर चढ़।</verse>
				<verse number="26">वहाँ हारून की पोशाक उतारना, और उसे उसके पुत्र एलआजर को पहना देना। हारून अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल जाएगा, वहाँ उसकी मृत्‍यु हो जाएगी।’</verse>
				<verse number="27">प्रभु की आज्ञा के अनुसार मूसा ने ऐसा ही किया। वे मंडली के देखते-देखते होर पर्वत पर चढ़ गए।</verse>
				<verse number="28">मूसा ने हारून की पोशाक उतार ली और उसके पुत्र एलआजर को पहना दी। तब वहीं पहाड़ के शिखर पर हारून की मृत्‍यु हो गई। मूसा और एलआजर पहाड़ से नीचे उतर आए।</verse>
				<verse number="29">जब मंडली ने देखा कि हारून का देहान्‍त हो गया तब समस्‍त इस्राएली परिवार ने उसके लिए तीस दिन तक शोक मनाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">जब अराद के कनानी राजा ने, जो नेगेब में रहता था, सुना कि इस्राएली अतारीम के मार्ग से आ रहे हैं, तब उसने इस्राएलियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया और उनमें से कुछ व्यक्‍तियों को बन्‍दी बना लिया।</verse>
				<verse number="2">इस्राएलियों ने प्रभु से यह मन्नत मानी और कहा, ‘यदि तू इन लोगों को हमारे हाथ में दे देगा, तो हम इनके नगरों को पूर्णत: ध्‍वस्‍त कर देंगे।’</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने इस्राएलियों की वाणी सुनी। उसने कनानियों को उनके हाथ में सौंप दिया। अत: इस्राएलियों ने उनको एवं उनके नगरों को पूर्णत: ध्‍वस्‍त कर दिया। इस कारण उस स्‍थान का नाम ‘होर्मा ’ पड़ा।</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने होर पर्वत से प्रस्‍थान किया। वे एदोम देश के किनारे-किनारे जाने के लिए अकाबा की खाड़ी के मार्ग पर चल पड़े। मार्ग में चलते-चलते लोग अधीर हो गए।</verse>
				<verse number="5">वे परमेश्‍वर और मूसा के विरुद्ध बोलने लगे, ‘आप हमें मिस्र देश से निकालकर इस निर्जन-प्रदेश में क्‍यों लाए? क्‍या हमें मारने के लिए? यहाँ न रोटी है और न पानी। हम इस रोटी से, जिससे तृप्‍ति नहीं होती, ऊब गए हैं।’</verse>
				<verse number="6">तब प्रभु ने लोगों के मध्‍य आग्‍नेय सर्प भेजे जिन्‍होंने उनको डस लिया। अत: अनेक इस्राएली मर गए।</verse>
				<verse number="7">लोग मूसा के पास आए। उन्‍होंने कहा, ‘हमने प्रभु के और आपके विरुद्ध बोलकर पाप किया है। प्रभु से प्रार्थना कीजिए कि वह हमारे मध्‍य से सर्पों को दूर करे।’ मूसा ने लोगों के लिए प्रभु से प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘एक आग्‍नेय सर्प बना और उसको एक खम्‍भे पर लटका। जब सर्प से डसा हुआ व्यक्‍ति उसको देखेगा, तब वह बच जाएगा।’</verse>
				<verse number="9">अत: मूसा ने पीतल का एक सर्प बनाया और उसको एक खम्‍भे पर लटका दिया। यदि आग्‍नेय सर्प किसी मनुष्‍य को काटता था तो वह पीतल के सर्प को देखता और बच जाता था।</verse>
				<verse number="10">इस्राएलियों ने प्रस्‍थान किया। उन्‍होंने ओबोत में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="11">तब ओबोत से प्रस्‍थान कर मोआब के सम्‍मुख, पूर्व की ओर निर्जन प्रदेश के इय्‍ये-अबारीम में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने वहाँ से प्रस्‍थान किया, और जेरेद की घाटी में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने वहाँ से प्रस्‍थान किया, और अर्नोन नदी के उस पार पड़ाव डाला। अर्नोन नदी उस निर्जन प्रदेश में है, जिसका फैलाव एमोरी देश की सीमा से आरम्‍भ होता है। अर्नोन नदी मोआब और एमोरी राज्‍यों के मध्‍य, मोआब की सीमा है।</verse>
				<verse number="14">इसलिए ‘प्रभु के युद्ध’ नामक पुस्‍तक में यह कहा गया है: “सूफा क्षेत्र में वाहेब नगर, तथा अर्नोन नदी की घाटियाँ,</verse>
				<verse number="15">और घाटियों की वह ढाल जो आर नगर की ओर फैली है, जो मोआब की सीमा पर झुकी है।”</verse>
				<verse number="16">वहाँ से वे बेअर तक गए। यह एक कुआं है, जिसके विषय में प्रभु ने मूसा से कहा था, ‘लोगों को एकत्र कर! मैं उन्‍हें पानी दूंगा।’</verse>
				<verse number="17">तब इस्राएलियों ने यह गीत गाया: ‘ओ कुएं, फूट पड़! लोगो! उस कुएं का गीत गाओ,</verse>
				<verse number="18">जिसको अधिकारियों ने खोदा था, जिसको लोगों के नेताओं ने अपने-अपने राजदण्‍ड से, अपनी-अपनी सोंटी से खोदा था।’ तत्‍पश्‍चात् वे निर्जन प्रदेश से मत्तानाह गए,</verse>
				<verse number="19">मत्तानाह से नहलीएल, और नहलीएल से बामोत।</verse>
				<verse number="20">वे बामोत से उस घाटी की ओर गए, जो मोआब के क्षेत्र में है, और जो पिस्‍गा के उस शिखर की ओर है जो मरुस्‍थल की ओर झुका है।</verse>
				<verse number="21">इस्राएलियों ने एमोरी राजा सीहोन के पास दूत भेजे और कहा,</verse>
				<verse number="22">‘हमें अपने देश से होकर जाने दीजिए। हम आपके खेतों और अंगूर उद्यानों की ओर नहीं देखेंगे। आपके कुओं का पानी भी नहीं पीएंगे। जब तक हम आपकी सीमा से पार नहीं हो जाएंगे, तब तक हम राजमार्ग पर चलते जाएंगे।’</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु सीहोन ने इस्राएलियों को अपनी सीमा से होकर जाने की अनुमति नहीं दी, वरन् उसने अपनी प्रजा के लोगों को एकत्र किया, और इस्राएलियों का सामना करने के लिए निर्जन प्रदेश में गया। वह याहस में आया और उसने इस्राएलियों से युद्ध किया।</verse>
				<verse number="24">इस्राएलियों ने तलवार की नोक से उसे बेध दिया और उसके देश पर, अर्नोन नदी से यब्‍बोक नदी तक, अम्‍मोनियों की सीमा तक, अधिकार कर लिया। अम्‍मोनियों की राज्‍य-सीमा यजेर थी।</verse>
				<verse number="25">इस्राएलियों ने इन सब नगरों पर अधिकार कर लिया। वे एमोरियों के सब नगरों में, हेश्‍बोन और उसके गांवों में, बस गए।</verse>
				<verse number="26">हेश्‍बोन एमोरियों के राजा सीहोन का नगर था। यह वही सीहोन था, जिसने मोआब के प्रथम राजा से युद्ध कर उसके हाथ से उसका सारा देश, अर्नोन नदी तक, छीन लिया था।</verse>
				<verse number="27">इसलिए गाथा गानेवाले कहते हैं: ‘हेश्बोन में आओ! राजा सीहोन का नगर बसे, वह स्‍थापित किया जाए!</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि हेश्‍बोन से आग निकली, राजा सीहोन के नगर से ज्‍वाला निकली! उसने मोआब के आर नगर को भस्‍म कर दिया, अर्नोन के पहाड़ी शिखर के पूजागृहों को निगल लिया।</verse>
				<verse number="29">ओ मोआब, धिक्‍कार है तुझे! ओ कमोश देवता के लोगो, तुम मर-मिटे! उसने अपने पुत्रों को फरारी, और पुत्रियों को एमोरी राजा सीहोन की बन्‍दिनी बना दिया।</verse>
				<verse number="30">हेश्‍बोन ने उनके बच्‍चों को दीबोन तक, उनकी स्‍त्रियों को नोपह तक, उनके पुरुषों को मैद्बा तक मार डाला।</verse>
				<verse number="31">इस प्रकार इस्राएली एमोरियों के देश में बस गए।</verse>
				<verse number="32">मूसा ने यजेर का भेद लेने के लिए दूत भेजे। इस्राएलियों ने उनके गांवों पर अधिकार कर लिया, और जो एमोरी वहाँ रहते थे, उन्‍हें निकाल दिया।</verse>
				<verse number="33">तत्‍पश्‍चात् वे आगे बढ़े और बाशान के मार्ग की ओर गए। बाशान का राजा ओग उनका सामना करने को निकला। वह एद्रेई में उनसे युद्ध करने के लिए आया।</verse>
				<verse number="34">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘उससे मत डर! मैंने उसको, उसकी सब प्रजा को तथा उसके देश को तेरे हाथ में सौंप दिया है। जैसा तूने एमोरियों के राजा सीहोन के साथ, जो हेश्‍बोन में रहता था, किया था, वैसे ही उसके साथ करना।’</verse>
				<verse number="35">अत: इस्राएलियों ने उसका, उसके पुत्रों तथा उसके लोगों का इस प्रकार वध किया कि उसका एक भी व्यक्‍ति जीवित नहीं बचा। उन्‍होंने उसके देश पर अधिकार कर लिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">इस्राएलियों ने प्रस्‍थान किया, और मोआब के मैदानों में यर्दन नदी के उस पार, यरीहो नगर के सम्‍मुख पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="2">जो कुछ इस्राएलियों ने एमोरियों से किया था, उसको सिप्‍पोर के पुत्र बालाक ने देखा।</verse>
				<verse number="3">मोआब देश में इन लोगों के कारण बहुत आतंक छा गया; क्‍योंकि इस्राएली संख्‍या में बहुत थे। मोआब देश के निवासी इस्राएलियों से डर गए।</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने मिद्यान के धर्मवृद्धों से कहा, ‘अब यह दल हमारे आस-पास के सब लोगों को ऐसे खा जाएगा जैसे बैल मैदान की घास खा जाता है!’ उस समय सिप्‍पोर का पुत्र बालाक मोआब का राजा था।</verse>
				<verse number="5">उसने बओर के पुत्र बिल्‍आम को बुलाने के लिए उसके पास पतोर नगर को दूत भेजे, जो फरात नदी के निकट, अमाव देश में है। उसने कहा, ‘देखो, ये लोग मिस्र देश से आए हैं। इन्‍होंने धरती की सतह को ढक लिया है, और अब ये मेरे देश के सम्‍मुख ही बस गए हैं।</verse>
				<verse number="6">अब कृपाकर, तुम आओ और मेरे हेतु इन लोगों को श्राप दो; क्‍योंकि ये मुझसे अधिक शक्‍तिशाली हैं। तब कदाचित् मैं इन्‍हें पराजित कर सकूंगा, और अपने देश से बाहर निकाल सकूंगा। यह मैं जानता हूं, जिस व्यक्‍ति को तुम आशिष देते हो, वह आशिष से परिपूर्ण हो जाता है, और जिस व्यक्‍ति को श्राप देते हो, वह श्रापित होता है।’</verse>
				<verse number="7">मोआब के धर्मवृद्ध तथा मिद्यान के धर्मवृद्ध बिल्‍आम को देने के लिए भविष्‍यवाणी का उपहार लेकर चले गए। वे बिल्‍आम के पास आए, और उसे राजा बालाक का सन्‍देश दिया।</verse>
				<verse number="8">उसने उनसे कहा, ‘यहाँ आज रात ठहरो। जैसा प्रभु मुझसे बोलेगा वैसा मैं तुम्‍हें उत्तर दूंगा।’ अत: मोआब के अधिकारी बिल्‍आम के पास ठहर गए।</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर बिल्‍आम के पास आया। उसने पूछा, ‘तेरे साथ ये मनुष्‍य कौन हैं?’</verse>
				<verse number="10">बिल्‍आम ने परमेश्‍वर से कहा, ‘मोआब के राजा, सिप्‍पोर के पुत्र बालाक ने मेरे पास यह सन्‍देश भेजा है:</verse>
				<verse number="11">देखो, ये लोग मिस्र देश से आए हैं। इन्‍होंने धरती की सतह को ढक लिया है। अब कृपाकर आओ; और मेरे हेतु इन लोगों को श्राप दो; तब कदाचित् मैं इनसे युद्ध कर सकूंगा, और इन्‍हें अपने देश से बाहर निकाल सकूंगा।’</verse>
				<verse number="12">परमेश्‍वर ने बिल्‍आम से कहा, ‘तू बालाक के लोगों के साथ नहीं जाएगा, और उन लोगों को श्राप नहीं देगा; क्‍योंकि वे मेरी आशिष पाए हुए लोग हैं।’</verse>
				<verse number="13">बिल्‍आम सबेरे उठा। उसने बालाक के अधिकारियों से कहा, ‘तुम अपने देश लौट जाओ, क्‍योंकि प्रभु ने मुझे तुम्‍हारे साथ जाने की अनुमति नहीं दी।’</verse>
				<verse number="14">मोआब के अधिकारी उठकर चले गए। वे बालाक के पास आए। उन्‍होंने कहा, ‘बिल्‍आम ने हमारे साथ आना अस्‍वीकार कर दिया।’</verse>
				<verse number="15">बालाक ने पुन: अधिकारियों को भेजा, जो पहले अधिकारियों से अधिक प्रतिष्‍ठित और संख्‍या में अधिक थे।</verse>
				<verse number="16">वे बिल्‍आम के पास आए। उन्‍होंने उससे कहा, ‘सिप्‍पोर के पुत्र राजा बालाक यों कहते हैं: कृपया मेरे पास आना अस्‍वीकार मत करो।</verse>
				<verse number="17">मैं तुम्‍हारा अत्‍यधिक सम्‍मान करूंगा। जो कुछ तुम मुझसे कहोगे, मैं वही करूंगा। कृपाकर आओ और मेरे हेतु इन लोगों को श्राप दो।’</verse>
				<verse number="18">बिल्‍आम ने बालाक के सेवकों से कहा, ‘चाहे बालाक सोना-चांदी से भरा अपना घर मुझे प्रदान करे, तो भी मैं अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञा का उल्‍लंघन नहीं कर सकता। उससे अधिक अथवा कम नहीं कर सकता हूं।</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु कृपया आप आज की रात भी ठहरिए जिससे मैं जान सकूं कि प्रभु मुझसे और क्‍या कहेगा।’</verse>
				<verse number="20">परमेश्‍वर बिल्‍आम के पास रात में आया। उसने उससे कहा, ‘यदि ये मनुष्‍य तुझे बुलाने के लिए आए हैं तो उठ, और उनके साथ जा। किन्‍तु जो बात मैं तुझसे कहूंगा, तू उसी के अनुसार करना।’</verse>
				<verse number="21">अत: बिल्‍आम सबेरे उठा। उसने अपनी गदही की काठी कसी, और मोआब के अधिकारियों के साथ गया।</verse>
				<verse number="22">बिल्‍आम के जाने के कारण परमेश्‍वर का क्रोध भड़क उठा। प्रभु का दूत उसका विरोध करने के लिए मार्ग में अड़कर खड़ा हो गया। बिल्‍आम अपनी गदही पर सवार था, और उसके दो सेवक उसके साथ थे।</verse>
				<verse number="23">गदही ने देखा कि प्रभु का दूत मार्ग के मध्‍य में अपने हाथ में नंगी तलवार लिए हुए खड़ा है। अत: गदही मार्ग से हटकर मैदान में चली गई। बिल्‍आम ने गदही को मार्ग पर लौटाने के लिए मारा।</verse>
				<verse number="24">तब प्रभु का दूत अंगूर के उद्यानों की मध्‍यवर्ती तंग गली में, जिसके दोनों ओर बाड़े की दीवार थी, खड़ा हो गया।</verse>
				<verse number="25">जब गदही ने प्रभु के दूत को देखा, तब वह दीवार से सट गई और उसने बिल्‍आम का पैर दीवार से दबा दिया। अत: उसने उसको फिर मारा।</verse>
				<verse number="26">प्रभु का दूत पुन: आगे बढ़कर ऐसे तंग स्‍थान में खड़ा हो गया, जहाँ न दाहिनी ओर मार्ग था, और न बाईं ओर।</verse>
				<verse number="27">जब गदही ने प्रभु के दूत को देखा तब वह बिल्‍आम के नीचे बैठ गई। बिल्‍आम का क्रोध भड़क उठा। उसने छड़ी से गदही को मारा।</verse>
				<verse number="28">तब प्रभु ने गदही का मुंह खोल दिया। उसने बिल्‍आम से कहा, ‘मैंने आपके साथ क्‍या किया है कि आपने मुझे तीन बार मारा?’</verse>
				<verse number="29">बिल्‍आम ने गदही से कहा, ‘तूने मुझे हंसी का पात्र बनाया है। यदि मेरे हाथ में तलवार होती तो मैं अब तक तेरा वध कर चुका होता।’</verse>
				<verse number="30">गदही ने बिल्‍आम से पूछा, ‘क्‍या मैं आपकी वही गदही नहीं हूं, जिस पर आप अपने बचपन से आज तक सवारी करते आए हैं? क्‍या मैं आपके साथ ऐसा व्‍यवहार करने की आदी हूं?’ उसने कहा, ‘नहीं!’</verse>
				<verse number="31">तब प्रभु ने बिल्‍आम की आंखें खोल दीं। उसने देखा कि प्रभु का दूत मार्ग के मध्‍य में अपने हाथ में नंगी तलवार लिए खड़ा है। अत: वह झुक गया। उसने मुंह के बल गिरकर उसका अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="32">प्रभु के दूत ने उससे कहा, ‘तूने क्‍यों अपनी गदही को तीन बार मारा? देख, मैं स्‍वयं तेरा विरोध करने के लिए आया हूं; क्‍योंकि मेरे सम्‍मुख तेरा मार्ग उलटा हो गया है।</verse>
				<verse number="33">गदही मुझे देखकर तीन बार मेरे सम्‍मुख से हट गई। यदि वह मेरे सम्‍मुख से नहीं हटती तो मैं निश्‍चय ही तेरा वध कर डालता, पर उसको जीवित छोड़ देता।’</verse>
				<verse number="34">बिल्‍आम ने प्रभु के दूत से कहा, ‘मैंने पाप किया। मैं नहीं जानता था कि तू मेरा सामना करने के लिए मार्ग के मध्‍य खड़ा है। अब, यदि यह तेरी दृष्‍टि में बुरा है तो मैं लौट जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="35">प्रभु के दूत ने बिल्‍आम से कहा, ‘तू इन मनुष्‍यों के साथ जा; किन्‍तु जो शब्‍द मैं तुझ से कहूंगा, तू वही कहना।’ अत: बिल्‍आम बालाक के अधिकारियों के साथ चला गया।</verse>
				<verse number="36">राजा बालाक ने सुना कि बिल्‍आम आ रहा है। इसलिए वह उससे भेंट करने के लिए मोआब के उस नगर को गया जो अर्नोन नदी की सीमा पर है तथा जो देश के सीमान्‍त पर स्‍थित है।</verse>
				<verse number="37">राजा बालाक ने बिल्‍आम से कहा, ‘क्‍या मैंने तुम्‍हें बुलाने के लिए दूत नहीं भेजे थे? तब तुम मेरे पास क्‍यों नहीं आए? क्‍या तुम सोचते हो कि मैं तुम्‍हें उचित सम्‍मान नहीं दे सकता हूं?’</verse>
				<verse number="38">बिल्‍आम ने बालाक से कहा, ‘देखिए, मैं आपके पास आ गया हूं। परन्‍तु अब मैं क्‍या कह सकता हूं? जो शब्‍द परमेश्‍वर मेरे मुंह में डालेगा, उसको ही मैं बोलूंगा।’</verse>
				<verse number="39">इसके पश्‍चात् बिल्‍आम राजा बालाक के साथ गया। वे किर्यत-हूसोत नगर गए।</verse>
				<verse number="40">बालाक ने बैलों और भेड़ों की बलि चढ़ाई और बिल्‍आम तथा अधिकारियों को, जो उसके साथ थे, बलि का मांस भेजा।</verse>
				<verse number="41">दूसरे दिन सबेरे बालाक बिल्‍आम को लेकर बामोत-बअल पर चढ़ा, जहाँ से वह निकटवर्ती इस्राएली लोगों को देख सकता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">बिल्‍आम ने राजा बालाक से कहा, ‘यहाँ मेरे लिए सात वेदियाँ बनाइए, और यहीं मेरे लिए सात बैल और सात मेढ़ों का प्रबन्‍ध कीजिए।’</verse>
				<verse number="2">बालाक ने बिल्‍आम के वचन के अनुसार किया। बालाक और बिल्‍आम ने प्रत्‍येक वेदी पर एक बैल तथा एक मेढ़ा चढ़ाया।</verse>
				<verse number="3">बिल्‍आम ने राजा बालाक से कहा, ‘आप अपनी अग्‍नि-बलि के निकट खड़े रहिए। मैं जाऊंगा; कदाचित् प्रभु मुझसे मिलने के लिए आए। जो कुछ वह मुझे दिखाएगा उसे मैं आपको बताऊंगा।’ बिल्‍आम मुंडी पहाड़ी पर चला गया।</verse>
				<verse number="4">परमेश्‍वर बिल्‍आम से मिला। बिल्‍आम ने उससे कहा, ‘मैंने सात वेदियाँ तैयार की हैं, और प्रत्‍येक वेदी पर एक बैल तथा एक मेढ़ा चढ़ाया है।’</verse>
				<verse number="5">अत: प्रभु ने बिल्‍आम के मुंह में शब्‍द डाला और कहा, ‘बालाक के पास लौट जा। तू उससे यों कहना।’</verse>
				<verse number="6">बिल्‍आम बालाक के पास लौट आया। बालाक और मोआब के अधिकारी उसकी अग्‍नि-बलि के निकट खड़े थे।</verse>
				<verse number="7">बिल्‍आम ने अपनी गाथा गाना आरम्‍भ किया। उसने गाया: ‘बालाक ने, मोआब के राजा ने मुझे सीरिया देश से, पूर्वी पहाड़ियों से बुलाया: “आओ, मेरे लिए याकूब को श्राप दो, आओ, इस्राएल की भत्‍र्सना करो।”</verse>
				<verse number="8">मैं उसको कैसे श्राप दूं जिसको परमेश्‍वर ने श्राप नहीं दिया? मैं उसकी कैसे भत्‍र्सना करूं जिसकी प्रभु ने भत्‍र्सना नहीं की?</verse>
				<verse number="9">चट्टानों के शिखर पर से, मैंने उसे देखा है, पहाड़ियों से मैंने उसका अवलोकन किया है: देखो, लोग अलग बसे हैं, अन्‍य राष्‍ट्रों के साथ उनकी गणना नहीं की गई!</verse>
				<verse number="10">याकूब के असंख्‍य वंशजों को कौन गिन सकता है? कौन गणना कर सकता है इस्राएल के करोड़ों की? भला हो कि मेरी मृत्‍यु निष्‍कपट व्यक्‍ति के सदृश हो! मेरा अन्‍त उन लोगों के समान हो!’</verse>
				<verse number="11">राजा बालाक ने बिल्‍आम से कहा, ‘यह तुमने मेरे साथ क्‍या किया? मैं तुम्‍हें अपने शत्रुओं को श्राप देने के लिए लाया था, परन्‍तु तुमने उन पर आशिषों की वर्षा कर दी!’</verse>
				<verse number="12">बिल्‍आम ने उत्तर दिया, ‘जो कुछ प्रभु मेरे मुंह में डालता है क्‍या उसे बोलने का मुझे ध्‍यान नहीं रखना चाहिए?</verse>
				<verse number="13">बालाक ने उससे कहा, ‘आओ, मेरे साथ दूसरे स्‍थान को चलो जहाँ से तुम उन्‍हें देख सकते हो। यहाँ से तुम निकतवर्ती लोगों को ही देख सकते हो, उन सबको नहीं। तुम वहाँ से मेरे लिए उन्‍हें श्राप देना।’</verse>
				<verse number="14">अत: वह उसे सोपीम नामक मैदान में, पिस्‍गा की चोटी पर ले गया। उसने वहाँ सात वेदियां बनाईं और प्रत्‍येक वेदी पर एक बैल और एक मेढ़ा चढ़ाया।</verse>
				<verse number="15">बिल्‍आम ने बालाक से कहा, ‘आप यहाँ अपनी अग्‍नि-बलि के निकट खड़े रहिए, तब तक मैं प्रभु से वहाँ भेंट करूंगा।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु बिल्‍आम से मिला। उसने उसके मुंह में शब्‍द डाला और उससे कहा, ‘बालाक के पास लौट जा। तू उससे यों कहना।’</verse>
				<verse number="17">बिल्‍आम बालाक के पास आया। बालाक अपनी अग्‍नि-बलि के निकट खड़ा था। उसके साथ मोआब के अधिकारी थे। बालाक ने उससे पूछा, ‘प्रभु क्‍या बोला?’</verse>
				<verse number="18">बिल्‍आम ने अपनी गाथा गाना आरम्‍भ किया। उसने गाया, ‘ओ बालाक उठ, और मेरी बात सुन! ओ सिप्‍पोर के पुत्र, मेरी बात पर कान दे;</verse>
				<verse number="19">परमेश्‍वर मनुष्‍य नहीं है कि वह झूठ बोले, और न वह मनुष्‍य का पुत्र है कि पश्‍चात्ताप करे! जो उसने कहा, क्‍या वह उसको न करे? जो वह बोले, क्‍या वह उसको पूर्ण न करे?</verse>
				<verse number="20">देखो, आशिष ही देने का आदेश मुझे मिला है: परमेश्‍वर आशिष दे चुका है, और मैं उसको रद्द नहीं कर सकता!</verse>
				<verse number="21">उसने याकूब में बुराई नहीं देखी, और न इस्राएल में कष्‍ट देखा। उनका प्रभु परमेश्‍वर उनके साथ है; वह उनका राजा है। उनमें राजा का जय-जयकार होता है।</verse>
				<verse number="22">परमेश्‍वर ने उन्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला है: उनमें जंगली सांड़ के सदृश बल है।</verse>
				<verse number="23">याकूब पर कोई मन्‍त्र नहीं चल सकता, इस्राएल के विरुद्ध सगुन का विचार नहीं हो सकता। अब याकूब के विषय में यह कहा जाएगा, “परमेश्‍वर ने इस्राएल में कैसा आश्‍चर्यपूर्ण कार्य किया!</verse>
				<verse number="24">देखो, इस्राएली लोगों को! वे सिंहनी के सदृश उठ रहे हैं। वे सिंह के समान स्‍वयं को ऊंचा उठा रहे हैं। जब तक सिंह अपने शिकार को नहीं खाता और अपने अहेर का रक्‍त नहीं पीता तब तक वह नहीं लेटता है।” ’</verse>
				<verse number="25">राजा बालाक ने बिल्‍आम से कहा, ‘अच्‍छा! तुम न तो उन्‍हें श्राप दो, और न आशिष ही।’</verse>
				<verse number="26">किन्‍तु बिल्‍आम ने बालाक को उत्तर दिया, ‘क्‍या मैंने आपसे यह नहीं कहा था, “जो कुछ प्रभु मुझसे कहेगा, वही मैं करूंगा”?’</verse>
				<verse number="27">बालाक ने बिल्‍आम से कहा, ‘आओ, मैं तुम्‍हें दूसरे स्‍थान पर ले जाऊंगा। सम्‍भवत: यह परमेश्‍वर की दृष्‍टि में उचित प्रतीत हो कि तुम वहाँ से मेरे लिए उन्‍हें श्राप दो।’</verse>
				<verse number="28">अत: बालाक बिल्‍आम को पओर की चोटी पर ले गया, जो मरुस्‍थल की ओर झुकी है।</verse>
				<verse number="29">बिल्‍आम ने बालाक से कहा, ‘यहाँ मेरे लिए सात वेदियाँ बनाइए, और यहीं मेरे लिए सात बैल और सात मेढ़ों का प्रबन्‍ध कीजिए।’</verse>
				<verse number="30">बालाक ने बिल्‍आम के कथनानुसार किया। उसने प्रत्‍येक वेदी पर एक बैल तथा एक मेढ़ा चढ़ाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">जब बिल्‍आम ने देखा कि प्रभु की दृष्‍टि में यह भला है कि इस्राएलियों को आशिष प्राप्‍त हो, तब वह पहले के समान सगुन विचारने के लिए नहीं गया, वरन् वह निर्जन प्रदेश की ओर मुड़ा।</verse>
				<verse number="2">बिल्‍आम ने आंखें ऊपर उठाईं तो उसने इस्राएलियों को अपने-अपने कुल के अनुसार बसे हुए देखा। परमेश्‍वर का आत्‍मा बिल्‍आम पर उतरा,</verse>
				<verse number="3">और उसने अपनी गाथा गाना आरम्‍भ किया। उसने यह गाया, ‘बओर के पुत्र, बिल्‍आम की यह वाणी है, यह वाणी उस व्यक्‍ति की है, जो द्रष्‍टा है।</verse>
				<verse number="4">यह परमेश्‍वर के वचन सुनने वाले व्यक्‍ति की वाणी है, जो सर्वशक्‍तिमान के दर्शन को देखनेवाला दर्शी है; जो गिरता है, जिसकी आंखें खुली रहती हैं;</verse>
				<verse number="5">ओ याकूब! तेरे तम्‍बू कितने मनोहर हैं! ओ इस्राएल, तेरे शिविर कितने सुन्‍दर हैं।</verse>
				<verse number="6">वे दूर-दूर फैली हुई घाटियों के समान, या नदी के तट के उद्यानों के सदृश, अथवा प्रभु के द्वारा रोपे गए अगर-वृक्ष के समान, या जलाशय के निकट के देवदार के सदृश हैं।</verse>
				<verse number="7">याकूब की बालटियों से जल बहेगा, और उसका बीज जलाशय में अंकुरित होगा। उसका राजा, अगग से अधिक महान होगा, उसका राज्‍य उन्नत होगा।</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर उसे मिस्र देश से बाहर निकाल रहा है; वह उसके लिए जंगली सांड के बल के समान है। वह उसके बैरी राष्‍ट्रों को खा जाएगा, और उनकी हड्डियों को चूर-चूर करेगा, और तीरों से उनको बेधेगा।</verse>
				<verse number="9">वह घात लगाकर बैठता है, वह सिंह के सदृश, अथवा सिंहनी के समान लेटता है। कौन उसको उठा सकता है? ओ याकूब, तुझे आशिष देने वाला स्‍वयं आशिष प्राप्‍त करे। किन्‍तु तुझे श्राप देनेवाला स्‍वयं श्रापित हो।’</verse>
				<verse number="10">तब राजा बालाक का क्रोध बिल्‍आम के प्रति भड़क उठा। उसने अपने हाथ पर हाथ मारकर बिल्‍आम से कहा, ‘मैंने अपने शत्रुओं को श्राप देने के लिए तुम्‍हें बुलाया था। किन्‍तु देखो, तुमने उन्‍हें तीन बार आशिष दी।</verse>
				<verse number="11">अब, तुम अपने स्‍थान को भाग जाओ। मैंने कहा था, “मैं निश्‍चय ही तुम्‍हें सम्‍मानित करूँगा।” किन्‍तु प्रभु ने तुम्‍हें सम्‍मानित होने से वंचित कर दिया।’</verse>
				<verse number="12">बिल्‍आम ने राजा बालाक से कहा, ‘जिन दूतों को आपने मेरे पास भेजा था, क्‍या मैंने उनसे यह नहीं कहा था,</verse>
				<verse number="13">“चाहे बालाक सोना-चांदी से भरा अपना घर प्रदान करें तो भी मैं प्रभु की आज्ञा का उल्‍लंघन नहीं करूंगा और अपनी इच्‍छा के अनुसार भला अथवा बुरा नहीं करूंगा। जो कुछ प्रभु बोलेगा, वही मैं बोलूंगा।”</verse>
				<verse number="14">अब, देखिए, मैं अपने भाई-बन्‍धुओं के पास जा रहा हूं। आइए, मैं आपको बता दूं कि ये इस्राएली लोग आपकी प्रजा के साथ आनेवाले दिनों में क्‍या करेंगे।’</verse>
				<verse number="15">बिल्‍आम ने अपनी गाथा गाना आरम्‍भ किया। उसने यह गाया; ‘बओर के पुत्र, बिल्‍आम की यह वाणी है, यह वाणी उस व्यक्‍ति की है जो द्रष्‍टा है;</verse>
				<verse number="16">यह परमेश्‍वर के शब्‍द सुननेवाले व्यक्‍ति की वाणी है, जो सर्वोच्‍च के ज्ञान को जाननेवाला ज्ञानी है, जो सर्वशक्‍तिमान के दर्शन को देखनेवाला दर्शी है, जो गिरता है, जिसकी आंखें खुली रहती हैं:</verse>
				<verse number="17">मैं उसको देखता हूं, पर अभी नहीं; मैं उस पर दृष्‍टिपात करता हूं, किन्‍तु निकट से नहीं: याकूब में से एक तारे का उदय होगा, इस्राएल में से एक राजदण्‍ड उठेगा। वह मोआब देश के सीमान्‍तों को कुचलेगा, शेत के पुत्रों को धूल-धूसरित करेगा,</verse>
				<verse number="18">उसका शत्रु एदोम उसके अधीन हो जाएगा, सेईर का यह देश उसका गुलाम बन जाएगा। पर इस्राएल अपनी शक्‍ति का प्रदर्शन करेगा।</verse>
				<verse number="19">अपने शत्रुओं पर याकूब राज्‍य करेगा; वह नगरों के बचे हुओं को नष्‍ट करेगा।’</verse>
				<verse number="20">तब बिल्‍आम ने अमालेकी राष्‍ट्र को देखा। उसने अपनी गाथा गाना आरम्‍भ किया। उसने यह गाया, ‘राष्‍ट्रों में अमालेक प्रथम था, पर अन्‍त में वह नष्‍ट हो जाएगा!’</verse>
				<verse number="21">तब उसने केनी राष्‍ट्र को देखा। उसने अपनी गाथा गाना आरम्‍भ किया। उसने यह गाया, ‘ओ काइन! तेरा निवास-स्‍थान दृढ़ है, तेरा घोंसला चट्टान पर स्‍थित है!</verse>
				<verse number="22">फिर भी तेरा घोंसला उजड़ जाएगा; तू कब तक अश्‍शूर का बंदी रहेगा?’</verse>
				<verse number="23">तब उसने अपनी एक और गाथा गाना आरम्‍भ किया। उसने यह गाया, ‘जब परमेश्‍वर यह कार्य करेगा तब कौन जीवित रहेगा?</verse>
				<verse number="24">कित्तीम द्वीप से जलयान आएंगे जो अश्‍शूर तथा एबर को पीड़ित करेंगे; अन्‍तत: वह भी नष्‍ट हो जाएगा।’</verse>
				<verse number="25">तब बिल्‍आम उठा। वह अपने स्‍थान को लौट गया। राजा बालाक भी अपने मार्ग पर चला गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">जब इस्राएली शिट्टीम नगर में बस गए, तब वे मोआबी लड़कियों के साथ व्‍यभिचार करने लगे।</verse>
				<verse number="2">लड़कियों ने इस्राएलियों को अपने देवताओं के बलिभोज में आमन्‍त्रित किया। इस्राएलियों ने बलि-भोज खाया और उनके देवताओं की झुककर वन्‍दना की।</verse>
				<verse number="3">इस प्रकार इस्राएली पओर के बअल देवता की पूजा के दासत्‍व में फंस गए। अत: प्रभु का क्रोध इस्राएलियों के विरुद्ध भड़क उठा।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘इस्राएलियों के सब मुखियों को ले, और मुझ-प्रभु के सम्‍मुख उन्‍हें धूप में लटका दे, जिससे मेरी क्रोधाग्‍नि इस्राएल से लौटकर दूर हो जाए।’</verse>
				<verse number="5">मूसा ने इस्राएलियों के शासकों से कहा, ‘तुम अपने उन सब पुरुषों का वध करो जो पओर के बअल देवता की पूजा के दासत्‍व में फंस गए हैं।’</verse>
				<verse number="6">जब इस्राएली समाज मिलन-शिविर के द्वार पर शोक मना रहा था, एक इस्राएली पुरुष आया। वह मूसा तथा समस्‍त मंडली की आंखों के सामने अपने परिवार में एक मिद्यानी स्‍त्री को ले आया।</verse>
				<verse number="7">जब पुरोहित हारून के पौत्र और एलआजर के पुत्र पीनहास ने यह देखा, तब वह मंडली के मध्‍य से उठा। उसने अपने हाथ में एक भाला लिया</verse>
				<verse number="8">और वह इस्राएली पुरुष के पीछे-पीछे शयन-कक्ष में गया। वहां उसने दोनों को, इस्राएली पुरुष तथा मिद्यानी स्‍त्री के शरीर को भाले से बेध दिया। इस प्रकार महामारी, जो इस्राएली समाज में फैल गई थी, रुक गई।</verse>
				<verse number="9">फिर भी महामारी में मारे गए लोगों की संख्‍या चौबीस हजार थी।</verse>
				<verse number="10">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="11">‘पुरोहित हारून के पौत्र और एलआजर के पुत्र पीनहास ने इस्राएली समाज पर से मेरे प्रकोप को लौटाकर दूर किया है। उन लोगों में वही एकमात्र ऐसा व्यक्‍ति है जिसमें मेरी ईष्‍र्या के समान ईष्‍र्या है। इसलिए मैंने अपनी ईष्‍र्यावश इस्राएलियों का अन्‍त नहीं किया।</verse>
				<verse number="12">तू उनसे कहना, “देखो, मैं उसे शान्‍ति का अपना विधान प्रदान करता हूं।</verse>
				<verse number="13">यह उसके लिए और उसके पश्‍चात् उसके वंशजों के लिए स्‍थायी पुरोहित-पद का विधान होगा; क्‍योंकि उसने अपने परमेश्‍वर के हेतु उत्‍साह दिखाया था, और इस्राएली लोगों के लिए प्रायश्‍चित्त किया था।” ’</verse>
				<verse number="14">उस वध किए गए इस्राएली पुरुष का नाम जिम्री था जिसका वध मिद्यानी स्‍त्री के साथ किया गया था। वह सालू का पुत्र और शिमोनी पितृ-कुल के एक परिवार का मुखिया था।</verse>
				<verse number="15">वध की गई मिद्यानी स्‍त्री का नाम कोज्‍बी था। वह सूर की पुत्री थी, जो मिद्यानी पितृ-कुल के एक गोत्र का मुखिया था।</verse>
				<verse number="16">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="17">‘मिद्यानियों को सता, उन्‍हें मार;</verse>
				<verse number="18">क्‍योंकि उन्‍होंने पओर के विषय में छल-कपट करके तुम्‍हें सताया था। उन्‍होंने अपनी जाति-बहिन, अर्थात् मिद्यान के मुखिया की पुत्री कोज्‍बी के विषय में छल-कपट किया था, जिसका वध पओर की पूजा के कारण फैली महामारी के दिन किया गया था।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">इस महामारी के पश्‍चात् प्रभु ने मूसा और पुरोहित हारून के पुत्र एलआजर से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘तुम इस्राएली मंडली के सब पुरुषों की, जो बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु के हैं, इस्राएल के उन सब लोगों की, जो युद्ध में जाने के योग्‍य हैं, गणना उनके पूर्वजों के परिवार के अनुसार करो।’</verse>
				<verse number="3">अत: मूसा और पुरोहित एलआजर मोआब के मैदान में, यर्दन नदी के तट पर यरीहो नगर के सामने इस्राएलियों से बोले,</verse>
				<verse number="4">‘बीस वर्ष तथा इससे अधिक आयु के पुरुषों की गणना करो।’ जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी। ये मिस्र देश से बाहर निकले हुए इस्राएली थे:</verse>
				<verse number="5">इस्राएल का ज्‍येष्‍ठ पुत्र रूबेन; रूबेन के पुत्र: हनोक, जिससे हनोकीय गोत्र निकला; पल्‍लू जिससे पल्‍लुआयी गोत्र निकला;</verse>
				<verse number="6">हेस्रोन, जिससे हेस्रोनीय गोत्र निकला, कर्मी जिससे कर्मीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="7">ये रूबेनियों के गोत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या तैंतालीस हजार सात सौ तीस थी।</verse>
				<verse number="8">ये पल्‍लू के पुत्र थे: एलीअब,... ।</verse>
				<verse number="9">ये एलीअब के पुत्र थे: नमूएल, दातन और अबीरम। ये इस्राएली समाज द्वारा चुने हुए पुरुष थे, जिन्‍होंने मूसा और हारून से झगड़ा किया था। वे कोरह के दल के थे जिन्‍होंने प्रभु से वाद-विवाद किया था।</verse>
				<verse number="10">जब आग ने दो सौ पचास मनुष्‍यों को भस्‍म किया तब धरती ने मुंह खोलकर कोरह और उसके दल-बल को निगल लिया और वे मर गए। वे चेतावनी-चिह्‍न बन गए!</verse>
				<verse number="11">फिर भी कोरह के पुत्र नहीं मरे थे।</verse>
				<verse number="12">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार शिमोन के पुत्र थे: नमूएल, जिससे नमूएलीय गोत्र निकला; यामीन, जिससे यामीनीय गोत्र निकला; याकीन जिससे याकीनीय गोत्र निकला;</verse>
				<verse number="13">जारह, जिससे जारहीय गोत्र निकला; शाऊल जिससे शाऊलीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="14">ये शिमोनियों के गोत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या बाईस हजार दो सौ थी।</verse>
				<verse number="15">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार गाद के पुत्र थे: सपोन जिससे सपोनीय गोत्र निकला; हग्‍गी, जिससे हग्‍गीय गोत्र निकला; शूनी, जिससे शूनीय गोत्र निकला;</verse>
				<verse number="16">आज्‍नी, जिससे आज्‍नीय गोत्र निकला; एरी, जिससे एरीय गोत्र निकला;</verse>
				<verse number="17">अरोद, जिससे अरोदीय गोत्र निकला; अरएली, जिससे अरएलीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="18">ये गाद के पुत्रों के गोत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या चालीस हजार पांच सौ थी।</verse>
				<verse number="19">यहूदा के पुत्र एर और ओनन थे। एर और ओनन की मृत्‍यु कनान देश में हुई।</verse>
				<verse number="20">यहूदा के पुत्रों के भी गोत्र निकले: शेला, जिससे शेलीय गोत्र निकला; पेरेस, जिससे पेरेसीय गोत्र निकला; जेरह, जिससे जेरहीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="21">ये पेरेस के पुत्र थे: हेस्रोन, जिससे हेस्रोनीय गोत्र निकला; हामूल, जिससे हामूलीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="22">ये यहूदा के गोत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या छिहत्तर हजार पांच सौ थी।</verse>
				<verse number="23">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार इस्‍साकार के पुत्र थे: तोला, जिससे तोलीय गोत्र निकला; पूवा, जिससे पूवीय गोत्र निकला;</verse>
				<verse number="24">याशूब, जिससे याशूबीय गोत्र निकला; शिम्रोन, जिससे शिम्रोनीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="25">ये इस्‍साकार के गोत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या चौंसठ हजार तीन सौ थी।</verse>
				<verse number="26">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार जबूलून के पुत्र थे: सेरद, जिससे सेरदीय गोत्र निकला; एलोन, जिससे एलोनीय गोत्र निकला; यहलएल, जिससे यहलएलीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="27">ये जबूलूनियों के गोत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या साठ हजार पांच सौ थी।</verse>
				<verse number="28">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार यूसुफ के पुत्र थे: मनश्‍शे और एफ्रइम।</verse>
				<verse number="29">ये मनश्‍शे के पुत्र थे: माकीर, जिससे माकीरीय गोत्र निकला। माकीर ने गिलआद को उत्‍पन्न किया। गिलआद से गिलआदीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="30">ये गिलआद के पुत्र थे: ईआजर, जिससे ईआजरीय गोत्र निकला; हेलक, जिससे हेलकीय गोत्र निकला;</verse>
				<verse number="31">असरीएल, जिससे असरीएलीय गोत्र निकला; शेकम, जिससे शेकमीय गोत्र निकला;</verse>
				<verse number="32">शमीदा, जिससे शमीदीय गोत्र निकला; हेपर, जिससे हेपरीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="33">हेपर के पुत्र सलापहद को पुत्र नहीं वरन् पुत्रियाँ हुईं। ये उसकी पुत्रियों के नाम हैं: महला, नोआ, हाग्‍ला, मिल्‍का और तीर्सा।</verse>
				<verse number="34">ये मनश्‍शे के गोत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या बावन हजार सात सौ थी।</verse>
				<verse number="35">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार एफ्रइम के पुत्र थे: शूतेलह, जिससे शूतेलहीय गोत्र निकला; बेकर, जिससे बेकरीय गोत्र निकला; तहन, जिससे तहनीय गोत्र निकला;</verse>
				<verse number="36">ये शूतेलह के पुत्र थे: एरन, जिससे एरनीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="37">ये एफ्रइम के पुत्रों के गोत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या बत्तीस हजार पांच सौ थी। ये ही अपने-अपने गोत्र के अनुसार यूसुफ के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="38">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार बिन्‍यामिन के पुत्र थे: बेला, जिससे बेलीय गोत्र निकला; अश्‍बेल, जिससे अश्‍बेलीय गोत्र निकला; अहीरम, जिससे अहीरमीय गोत्र निकला;</verse>
				<verse number="39">शपूपम, जिससे शपूपमीय गोत्र निकला; हूपम, जिससे हूपमीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="40">बेला के पुत्र अर्द और नामन थे। अर्द से अर्दीय गोत्र निकला, और नामन से नामनीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="41">ये ही अपने-अपने गोत्र के अनुसार बिन्‍यामिन के पुत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या पैंतालीस हजार छ: सौ थी।</verse>
				<verse number="42">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार दान के पुत्र थे: शूहम, जिससे शूहमीय गोत्र निकला। ये ही अपने-अपने गोत्र के अनुसार दान के गोत्र थे।</verse>
				<verse number="43">शूहमीय गोत्र में पुरुषों की संख्‍या चौंसठ हजार चार सौ थी।</verse>
				<verse number="44">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार आशेर के पुत्र थे: यिम्‍ना, जिससे यिम्‍नीय गोत्र निकला। यिश्‍वी, जिससे यिश्‍वीय गोत्र निकला; बरीआ, जिससे बरीआयी गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="45">ये बरीआ के पुत्र थे: हेबर, जिससे हेबरीय गोत्र निकला; मल्‍कीएल, जिससे मल्‍कीएलीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="46">आशेर की पुत्री का नाम सारह था।</verse>
				<verse number="47">ये आशेर के पुत्रों के गोत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या तिर्पन हजार चार सौ थी।</verse>
				<verse number="48">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार नफ्‍ताली के पुत्र थे: यहसएल, जिससे यहसएलीय गोत्र निकला; गूनी, जिससे गूनीय गोत्र निकला;</verse>
				<verse number="49">येसर, जिससे येसरीय गोत्र निकला; शिल्‍लेम, जिससे शिल्‍लेमीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="50">ये ही अपने-अपने गोत्र के अनुसार नफ्‍ताली के गोत्र थे, जिनमें पुरुषों की संख्‍या पैंतालीस हजार चार सौ थी।</verse>
				<verse number="51">यह इस्राएली पुरुषों की कुल संख्‍या थी: छ: लाख एक हजार सात सौ तीस।</verse>
				<verse number="52">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="53">‘इन्‍हीं लोगों में, इनके नामों की गणना के अनुसार, भूमि का आबंटन पैतृक-सम्‍पत्ति के लिए किया जाएगा।</verse>
				<verse number="54">तू बड़े कुल को बड़ा पैतृक भूमि-भाग देना। प्रत्‍येक कुल को, उसके व्यक्‍तियों की संख्‍या के अनुसार पैतृक भूमि-भाग दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="55">किन्‍तु भूमि का आबंटन चिट्ठी डालकर किया जाएगा। वे अपने-अपने पितृ-कुल के नामानुसार भूमि पर अधिकार करेंगे।</verse>
				<verse number="56">उनका भूमि-भाग बड़े और छोटे कुल के मध्‍य में चिट्ठी डालकर बांटा जाएगा।</verse>
				<verse number="57">ये अपने-अपने गोत्र के अनुसार, जिनकी गणना की गई, लेवी के वंशज हैं: गेर्शोन, जिससे गेर्शोनीय गोत्र निकला; कहात, जिससे कहातीय गोत्र निकला; मरारी, जिससे मरारीय गोत्र निकला।</verse>
				<verse number="58">ये लेवी के गोत्र हैं: लिब्‍नीय गोत्र, हेब्रोनीय गोत्र, महलीय गोत्र, मूशीय गोत्र और कोरहीय गोत्र। कहात ने अमराम को उत्‍पन्न किया था।</verse>
				<verse number="59">अमराम की पत्‍नी का नाम योकेबद था, जो लेवी की पुत्री थी। वह मिस्र देश में लेवी को उत्‍पन्न हुई थी। उसने अमराम से हारून और मूसा को तथा उनकी बहिन मिर्याम को जन्‍म दिया था।</verse>
				<verse number="60">हारून से नादब, अबीहू, एलआजर और ईतामर नामक पुत्र उत्‍पन्न हुए थे।</verse>
				<verse number="61">किन्‍तु जब नादब और अबीहू ने प्रभु के सम्‍मुख अपवित्र अग्‍नि चढ़ाई, तब वे मर गए थे।</verse>
				<verse number="62">लेवीय पुरुषों की संख्‍या जो एक महीने तथा इससे अधिक आयु के थे, तेईस हजार थी। उनकी गणना अन्‍य इस्राएली पुरुषों के साथ नहीं की गई थी, क्‍योंकि इस्राएली समाज के मध्‍य में उन्‍हें पैतृक भूमि-भाग नहीं दिया गया था।</verse>
				<verse number="63">मूसा और पुरोहित एलआजर ने मोआब के मैदान में, यर्दन नदी के तट पर यरीहो नगर के सामने इस्राएली पुरुषों की गणना की थी। उनके द्वारा गिने हुए पुरुषों की संख्‍या यही थी।</verse>
				<verse number="64">परन्‍तु इस गणना में एक भी पुरुष ऐसा नहीं गिना गया, जिसको उस गणना में गिना गया था, जो मूसा और पुरोहित हारून ने सीनय के निर्जन प्रदेश में की थी;</verse>
				<verse number="65">क्‍योंकि प्रभु ने उनके विषय में कहा था, ‘वे निर्जन प्रदेश में मर जाएंगे।’ उनमें यपून्ने के पुत्र कालेब तथा नून के पुत्र यहोशुअ को छोड़कर एक भी व्यक्‍ति नहीं बचा था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">तब सलापहद की पुत्रियाँ आगे आईं। यह हेपर का पुत्र, गिलाद का पोता और मनश्‍शे के पुत्र माकीर का परपोता था। वह यूसुफ के पुत्र मनश्‍शे के गोत्र का था। ये उसकी पुत्रियों के नाम हैं: महला, नोआ, हाग्‍ला, मिल्‍का और तीर्सा।</verse>
				<verse number="2">वे मूसा, पुरोहित एलआजर, नेताओं और समस्‍त मंडली के सम्‍मुख मिलन-शिविर के द्वार पर एकत्र हुईं।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने कहा, ‘हमारे पिता की मृत्‍यु निर्जन प्रदेश में हुई थी। वह कोरह के दल में प्रभु के विरुद्ध एकत्र होने वाले लोगों के दल में नहीं थे। परन्‍तु वह अपने पाप के कारण मरे थे। उनको कोई पुत्र नहीं हुआ था।</verse>
				<verse number="4">तब क्‍यों हमारे पिता का नाम उनके गोत्र में से मिट जाए? क्‍या इसलिए कि उनका कोई पुत्र नहीं है? हमें भी हमारे चाचाओं की भूमि के मध्‍य में पैतृक भूमि-भाग दीजिए।’</verse>
				<verse number="5">मूसा ने उनका मुकद्दमा प्रभु के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने मूसा से कहा,</verse>
				<verse number="7">‘सलापहद की पुत्रियाँ न्‍यायोचित बात कहती हैं। तू उन्‍हें उनके चाचाओं के साथ पैतृक भूमि-भाग दे दे। उनके पिता की पैतृक भूमि उनको हस्‍तान्‍तरित कर दे।</verse>
				<verse number="8">तू इस्राएलियों से बोलना, “यदि किसी मनुष्‍य की मृत्‍यु होती है, और उसका कोई पुत्र नहीं है, तो तुम उसकी पैतृक भूमि उसकी पुत्री को हस्‍तान्‍तरित कर देना।</verse>
				<verse number="9">यदि उसकी पुत्री नहीं है तो उसकी पैतृक भूमि उसके भाइयों को दे देना।</verse>
				<verse number="10">यदि उसके भाई भी नहीं हैं तो उसकी पैतृक भूमि उसके चाचाओं को दे देना।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु यदि उसका कोई चाचा नहीं है, तो उसकी पैतृक भूमि उसके सम्‍बन्‍धी को, जो उसके गोत्र में उसके सबसे अधिक निकट होगा, दे देना; और वह निकट सम्‍बन्‍धी उस पर अधिकार करेगा। यह इस्राएली समाज में न्‍याय-सिद्धान्‍त की संविधि होगी; यही मैं-प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी है।” ’</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘इस अबारीम पहाड़ पर चढ़, और उस देश को देख जो मैंने इस्राएलियों को दिया है।</verse>
				<verse number="13">जब तू उसको देख लेगा तब अपने भाई हारून के सदृश अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल जाएगा;</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि तुम दोनों ने सीन के निर्जन प्रदेश में मंडली के विवाद के समय मेरे आदेश के प्रति विद्रोह किया था, और उनकी दृष्‍टि में मुझे जलाशय के निकट पवित्र सिद्ध नहीं किया था।’ (यह कादेश का मरीबा नामक जलाशय सीन के निर्जन प्रदेश में है।)</verse>
				<verse number="15">मूसा प्रभु से बोले,</verse>
				<verse number="16">‘प्रभु, समस्‍त प्राणियों की आत्‍माओं के परमेश्‍वर, तू इस्राएली मंडली के ऊपर किसी व्यक्‍ति को नियुक्‍त कर</verse>
				<verse number="17">ताकि वह उनके आने और जाने में उनका मार्गदर्शन कर सके, और प्रभु की मंडली ऐसी भेड़ों के समान न हो जिनका कोई चरवाहा नहीं होता!’</verse>
				<verse number="18">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू नून के पुत्र यहोशुअ को, जिसमें आत्‍मा की प्रेरणा है, ले, और उस पर अपना हाथ रख।</verse>
				<verse number="19">तत्‍पश्‍चात् उसे पुरोहित एलआजर तथा समस्‍त मंडली के सम्‍मुख खड़ा करना और उसे उनकी आंखों के सामने अपना उत्तराधिकारी नियुक्‍त करना।</verse>
				<verse number="20">तू उसे अपनी कुछ सत्ता भी प्रदान करना, जिससे समस्‍त इस्राएली मंडली उसकी आज्ञा का पालन करे।</verse>
				<verse number="21">वह पुरोहित एलआजर के सम्‍मुख खड़ा हुआ करेगा, जो प्रभु के सम्‍मुख ऊरीम की न्‍याय-विधि के द्वारा उसके लिए मेरी इच्‍छा पूछा करेगा। उसके आदेश के अनुसार समस्‍त मंडली, समस्‍त इस्राएली लोग उसके मार्गदर्शन में बाहर जाएंगे और उसी के मार्गदर्शन में लौटेंगे।’</verse>
				<verse number="22">मूसा ने वही किया, जैसा प्रभु ने उनसे कहा था। उन्‍होंने यहोशुअ को लिया और उसे पुरोहित एलआजर तथा समस्‍त मंडली के सम्‍मुख खड़ा किया।</verse>
				<verse number="23">तत्‍पश्‍चात् उस पर अपने हाथ रखे और उसे अपना उत्तराधिकारी नियुक्‍त किया, जैसी प्रभु ने उनको आज्ञा दी थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली समाज को यह आज्ञा देना, उनसे कहना, “तुम मेरा चढ़ावा, अग्‍नि में अर्पित मेरा आहार, मेरी सुखद सुगन्‍ध निर्धारित समय पर चढ़ाने का ध्‍यान रखना।”</verse>
				<verse number="3">तू उनसे यह भी कहना, यह अग्‍नि में अर्पित चढ़ावा है, जो तुम प्रभु को चढ़ाओगे: एक-एक वर्षीय दो निष्‍कलंक मेमने प्रतिदिन निरन्‍तर अग्‍नि-बलि के रूप में चढ़ाना।</verse>
				<verse number="4">तुम एक मेमना सबेरे चढ़ाना, और दूसरा मेमना सन्‍ध्‍या समय चढ़ाना।</verse>
				<verse number="5">इसके अतिरिक्‍त पेर कर निकाले गए दो लिटर तेल-सम्‍मिश्रित एक किलो मैदा अन्न-बलि में अर्पित करना।</verse>
				<verse number="6">यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि है, जिसको सीनय पर्वत पर सुखद सुगन्‍ध के हेतु मुझ-प्रभु के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में निश्‍चित किया गया था।</verse>
				<verse number="7">उसकी पेय-बलि में प्रत्‍येक मेमने के साथ दो लिटर अंगूर का रस होगा। तुम मुझ-प्रभु को अंगूर के रस की पेय-बलि पवित्र स्‍थान में चढ़ाना।</verse>
				<verse number="8">तुम दूसरा मेमना सन्‍ध्‍या समय चढ़ाना। सबेरे चढ़ाई गई अन्न-बलि के सदृश, उसकी पेय-बलि के समान सुखद सुगन्‍ध के हेतु मुझ-प्रभु के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में उसको चढ़ाना।</verse>
				<verse number="9">‘तुम विश्राम दिवस पर एक-एक वर्षीय दो निष्‍कलंक मेमने, अन्न-बलि के लिए तेल-सम्‍मिश्रित दो किलो मैदा, और उसकी पेय-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="10">यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि तथा उसकी पेय-बलि के अतिरिक्‍त प्रत्‍येक विश्राम दिवस की अग्‍नि-बलि है।</verse>
				<verse number="11">‘तुम प्रत्‍येक महीने के प्रथम दिन मुझ-प्रभु के लिए यह अग्‍नि-बलि चढ़ाना: दो बछड़े, एक मेढ़ा, एक-एक वर्षीय सात निष्‍कलंक मेमने।</verse>
				<verse number="12">प्रत्‍येक बछड़े के साथ अन्न-बलि के लिए तेल-सम्‍मिश्रित अढ़ाई किलो मैदा; मेढ़े के साथ अन्न-बलि के लिए तेल-सम्‍मिश्रित दो किलो मैदा,</verse>
				<verse number="13">और प्रत्‍येक मेमने के साथ अन्न-बलि के रूप में तेल-सम्‍मिश्रित एक किलो मैदा। इन्‍हें सुखद सुगन्‍ध की अन्न-बलि के हेतु प्रभु के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में चढ़ाना।</verse>
				<verse number="14">इनके साथ चढ़ाई जाने-वाली पेय-बलि इस प्रकार है: प्रत्‍येक बछड़े के साथ साढ़े तीन लिटर अंगूर का रस; मेढ़े के साथ अढ़ाई लिटर अंगूर का रस, और प्रत्‍येक मेमने के साथ दो लिटर अंगूर का रस। यह मासिक अग्‍निबलि है, वर्ष के प्रत्‍येक महीने के लिए है।</verse>
				<verse number="15">प्रभु के लिए पाप-बलि में एक बकरा भी चढ़ाना। यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि तथा उसकी पेय-बलि के अतिरिक्‍त चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="16">‘पहिले महीने के चौदहवें दिन प्रभु का पास्‍का (फसह) पर्व है।</verse>
				<verse number="17">इसी महीने के पन्‍द्रहवें दिन यात्रा-पर्व है। सात दिन तक बेखमीर रोटी खाई जाएगी।</verse>
				<verse number="18">पहले दिन पवित्र समारोह आयोजित किया जाएगा। तुम उस दिन किसी भी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना;</verse>
				<verse number="19">वरन् मुझ-प्रभु को अग्‍नि-बलि अर्थात् अग्‍नि में यह चढ़ावा चढ़ाना: दो बछड़े, एक मेढ़ा और एक-एक वर्षीय सात मेमने। ध्‍यान देना कि ये निष्‍कलंक हों।</verse>
				<verse number="20">तुम उनके साथ चढ़ाई जानेवाली अन्न-बलि में प्रत्‍येक बछड़े के साथ अढ़ाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो</verse>
				<verse number="21">और हरएक मेमने के साथ एक किलो तेल-सम्‍मिश्रित मैदा चढ़ाना।</verse>
				<verse number="22">अपने प्रायश्‍चित्त के लिए पाप-बलि में एक बकरा भी चढ़ाना।</verse>
				<verse number="23">तुम सबेरे की अग्‍नि-बलि के अतिरिक्‍त जो निरन्‍तर अग्‍नि-बलि है, इन्‍हें चढ़ाना।</verse>
				<verse number="24">तुम सात दिन तक इस रीति से प्रति दिन प्रभु के लिए सुखद सुगन्‍ध, अग्‍नि में अर्पित आहार चढ़ाना। यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि तथा उसकी पेय-बलि के अतिरिक्‍त चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="25">तुम सातवें दिन पवित्र समारोह आयोजित करना। उस दिन किसी भी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना।</verse>
				<verse number="26">‘प्रथम फल के दिन, जब तुम सप्‍त-सप्‍ताह पर्व पर नव अन्न की अन्न-बलि चढ़ाओगे, तब पवित्र समारोह आयोजित करना। उस दिन किसी भी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना;</verse>
				<verse number="27">वरन् मुझ-प्रभु को यह अग्‍नि-बलि, सुखद सुगन्‍ध चढ़ाना: दो बछड़े, एक मेढ़ा और एक-एक वर्षीय सात मेमने।</verse>
				<verse number="28">तुम उनके साथ चढ़ाई जानेवाली अन्न-बलि में प्रत्‍येक बछड़े के साथ अढ़ाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो</verse>
				<verse number="29">तथा हरएक मेमने के साथ एक किलो तेल-सम्‍मिश्रित मैदा चढ़ाना।</verse>
				<verse number="30">अपने प्रायश्‍चित्त के लिए एक बकरा भी चढ़ाना।</verse>
				<verse number="31">तुम, निरन्‍तर अग्‍नि-बलि और उसकी अन्न-बलि के अतिरिक्‍त इन्‍हें इनकी पेय-बलि के साथ चढ़ाना। ध्‍यान देना कि वे निष्‍कलंक हों।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">‘तुम सातवें महीने के पहले दिन एक पवित्र समारोह आयोजित करना। तुम किसी भी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना। यह तुम्‍हारे लिए नरसिंघा फूंकने का दिन है।</verse>
				<verse number="2">तुम मुझ-प्रभु को यह अग्‍नि-बलि, सुखद सुगन्‍ध अर्पित करना: एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक-एक वर्षीय सात निष्‍कलंक मेमने।</verse>
				<verse number="3">उनके साथ चढ़ाई जानेवाली अन्न-बलि में बछड़े के साथ अढ़ाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो</verse>
				<verse number="4">तथा हरएक मेमने के साथ एक किलो तेल-सम्‍मिश्रित मैदा चढ़ाना।</verse>
				<verse number="5">अपने प्रायश्‍चित्त के लिए पाप-बलि में एक बकरा भी चढ़ाना।</verse>
				<verse number="6">तुम नव चन्‍द्र की अग्‍नि-बलि तथा उसकी अन्न-बलि, निरन्‍तर अग्‍नि-बलि और उसकी अन्न-बलि तथा इन सबकी पेय-बलि आदेशानुसार अर्पित करने के अतिरिक्‍त, इसे भी सुखद सुगन्‍ध, प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में चढ़ाना।</verse>
				<verse number="7">‘तुम इस सातवें महीने के दसवें दिन एक पवित्र समारोह आयोजित करना। उस दिन तुम स्‍वयं को उपवास के द्वारा पीड़ित करना, और किसी भी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना;</verse>
				<verse number="8">वरन् तुम प्रभु को यह अग्‍नि-बलि, सुखद सुगन्‍ध अर्पित करना: एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक-एक वर्षीय सात मेमने। ये सब निष्‍कलंक हों।</verse>
				<verse number="9">तुम उनके साथ चढ़ाई जाने वाली अन्न-बलि में: बछड़े के साथ अढ़ाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो</verse>
				<verse number="10">तथा हरएक मेमने के साथ एक किलो तेल-सम्‍मिश्रित मैदा चढ़ाना।</verse>
				<verse number="11">पाप-बलि के लिए एक बकरा भी चढ़ाना। यह प्रायश्‍चित्त की पाप-बलि, निरन्‍तर अग्‍नि-बलि और उसकी अन्न-बलि तथा इन सबकी पेय-बलि के अतिरिक्‍त, चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="12">‘तुम सातवें महीने के पन्‍द्रहवें दिन पवित्र समारोह आयोजित करना। उस दिन किसी भी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना। तुम सात दिन तक प्रभु के लिए पर्व मनाना।</verse>
				<verse number="13">तुम प्रभु को यह अग्‍नि-बलि, अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध चढ़ाना: तेरह बछड़े, दो मेढ़े और एक-एक वर्षीय चौदह मेमने। ये निष्‍कलंक हों।</verse>
				<verse number="14">तुम उनके साथ चढ़ाई जानेवाली अन्न-बलि में: प्रत्‍येक बछड़े के साथ अढ़ाई किलो, हरएक मेढ़े के साथ दो किलो,</verse>
				<verse number="15">और प्रत्‍येक मेमने के साथ एक किलो तेल-सम्‍मिश्रित मैदा,</verse>
				<verse number="16">तथा पाप-बलि के लिए एक बकरा भी चढ़ाना। यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि, उसकी अन्न-बलि तथा पेय-बलि के अतिरिक्‍त, चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="17">‘दूसरे दिन बारह बछड़े, दो मेढ़े और एक-एक वर्षीय चौदह निष्‍कलंक मेमने चढ़ाना।</verse>
				<verse number="18">इनके अतिरिक्‍त बछड़ों, मेढ़ों और मेमनों के साथ, उनकी संख्‍या के अनुरूप, आदेश के अनुसार, अन्न-बलि और पेय-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="19">पाप-बलि के लिए एक बकरा भी चढ़ाना। यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि, उसकी अन्न-बलि और पेय-बलि के अतिरिक्‍त, चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="20">‘तीसरे दिन ग्‍यारह बछड़े, दो मेढ़े और एक-एक वर्षीय चौदह निष्‍कलंक मेमने चढ़ाना।</verse>
				<verse number="21">इनके अतिरिक्‍त बछड़ों, मेढ़ों और मेमनों के साथ, उनकी संख्‍या के अनुरूप आदेश के अनुसार, अन्न-बलि और पेय-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="22">पाप-बलि के लिए एक बकरा भी चढ़ाना। यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि, उसकी अन्न-बलि और पेय-बलि के अतिरिक्‍त, चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="23">‘चौथे दिन दस बछड़े, दो मेढ़े और एक-एक वर्षीय चौदह निष्‍कलंक मेमने चढ़ाना।</verse>
				<verse number="24">इनके अतिरिक्‍त बछड़ों, मेढ़ों और मेमनों के साथ, उनकी संख्‍या के अनुरूप आदेश के अनुसार, अन्न-बलि और पेय-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="25">पाप-बलि के लिए एक बकरा भी चढ़ाना। यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि, उसकी अन्न-बलि और पेय-बलि के अतिरिक्‍त, चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="26">‘पांचवें दिन नौ बछड़े, दो मेढ़े और एक-एक वर्षीय चौदह निष्‍कलंक मेमने चढ़ाना।</verse>
				<verse number="27">इनके अतिरिक्‍त बछड़ों, मेढ़ों और मेमनों के साथ, उनकी संख्‍या के अनुरूप आदेश के अनुसार, अन्न-बलि और पेय-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="28">पाप-बलि के लिए एक बकरा भी चढ़ाना। यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि, उसकी अन्न-बलि और पेय-बलि के अतिरिक्‍त, चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="29">‘छठे दिन आठ बछड़े, दो मेढ़े और एक-एक वर्षीय चौदह निष्‍कलंक मेमने चढ़ाना।</verse>
				<verse number="30">इनके अतिरिक्‍त बछड़ों, मेढ़ों और मेमनों के साथ, उनकी संख्‍या के अनुरूप आदेश के अनुसार, अन्न-बलि और पेय-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="31">पाप-बलि के लिए एक बकरा भी चढ़ाना। यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि, उसकी अन्न-बलि और पेय-बलि के अतिरिक्‍त, चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="32">‘सातवें दिन सात बछड़े, दो मेढ़े और एक-एक वर्षीय चौदह निष्‍कलंक मेमने चढ़ाना।</verse>
				<verse number="33">इनके अतिरिक्‍त बछड़ों, मेढ़ों और मेमनों के साथ, उनकी संख्‍या के अनुरूप आदेश के अनुसार, अन्न-बलि और पेय-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="34">पाप-बलि के लिए एक बकरा भी चढ़ाना। यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि, उसकी अन्न-बलि और पेय-बलि के अतिरिक्‍त, चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="35">‘आठवें दिन एक महा धर्मसमारोह आयोजित होगा। तुम उस दिन किसी भी प्रकार का कठोर परिश्रम मत करना;</verse>
				<verse number="36">वरन् मुझ-प्रभु को यह अग्‍नि-बलि, अग्‍नि में अर्पित सुखद सुगन्‍ध चढ़ाना: एक बछड़ा, एक मेढ़ा और एक-एक वर्षीय सात निष्‍कलंक मेमने।</verse>
				<verse number="37">इनके अतिरिक्‍त बछड़े, मेढ़े और मेमनों के साथ, उनकी संख्‍या के अनुरूप आदेश के अनुसार, अन्न-बलि और पेय-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="38">पाप-बलि के लिए एक बकरा भी चढ़ाना। यह निरन्‍तर अग्‍नि-बलि, उसकी अन्न-बलि और पेय-बलि के अतिरिक्‍त, चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="39">‘अपनी मन्नतों और स्‍वेच्‍छा-बलियों के अतिरिक्‍त, तुम मुझ-प्रभु को निर्धारित पर्वों पर अपनी अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि, पेय-बलि और सहभागिता-बलि में ये ही चढ़ावे चढ़ाना।’</verse>
				<verse number="40">जो आज्ञाएं प्रभु ने मूसा को दी थीं, वे सब मूसा ने इस्राएली समाज से कह दीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">मूसा इस्राएली कुलों के मुखियों से बोले। उन्‍होंने कहा, ‘जो आज्ञा प्रभु ने दी है, वह यह है:</verse>
				<verse number="2">‘यदि कोई पुरुष प्रभु के लिए मन्नत मानता है, अथवा शपथ खाकर व्रत लेता है। तो वह अपना वचन भंग नहीं करेगा; वरन् अपने मुंह से निकले प्रत्‍येक शब्‍द के अनुसार कार्य करेगा।</verse>
				<verse number="3">यदि कोई स्‍त्री अपनी किशोरावस्‍था में, अपने पिता के घर में रहते हुए प्रभु के लिए मन्नत मानती है अथवा व्रत लेती है,</verse>
				<verse number="4">और उसका पिता उसकी मन्नत को, और लिए गए व्रत को सुनता है, पर उससे कुछ नहीं कहता है, तो सब मन्नतों और लिए गए सब व्रतों का पालन करना अनिवार्य होगा।</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु जिस दिन उसका पिता उसके विषय में सुनता है, यदि वह उसी दिन उसका विरोध करता है, तो उस स्‍त्री की सब मन्नतों और लिए गए सब व्रतों का पालन करना अनिवार्य नहीं होगा। प्रभु उसे क्षमा करेगा; क्‍योंकि उसके पिता ने उसकी मन्नतों और व्रतों का विरोध किया था।</verse>
				<verse number="6">यदि वह मन्नत अथवा बिना सोच-विचारकर लिए गए व्रत की अवधि में किसी पुरुष से विवाह करती है</verse>
				<verse number="7">और उसका पति उसकी मन्नत और व्रत को सुनता है पर जिस दिन उसने सुना, उसी दिन वह उससे कुछ नहीं कहता, तो सब मन्नतों और लिए गए सब व्रतों का पालन अनिवार्य होगा।</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु जिस दिन उसका पति उसके विषय में सुनता है, यदि वह उसी दिन उसको अनुमति नहीं देता, तो वह उसकी मन्नत अथवा बिना सोच-विचार कर लिए गए व्रत को रद्द कर देता है। प्रभु उसे क्षमा करेगा।</verse>
				<verse number="9">‘किसी विधवा अथवा परित्‍यक्‍ता स्‍त्री के लिए उसकी अपनी सब मन्नतों और व्रतों का पालन अनिवार्य होगा।</verse>
				<verse number="10">‘यदि कोई स्‍त्री अपने पति के घर में मन्नत मानती है अथवा शपथ खाकर व्रत लेती है,</verse>
				<verse number="11">और उसका पति उसको सुनकर भी कुछ नहीं कहता, उसका विरोध नहीं करता, तो उसके लिए सब मन्नतों और लिए गए व्रतों का पालन अनिवार्य होगा।</verse>
				<verse number="12">परन्‍तु जिस दिन उसका पति उनके विषय में सुनता है, यदि वह उसी दिन उनको पूर्णत: रद्द कर देता है, तो मन्नत अथवा व्रत के सम्‍बन्‍ध में उसके मुंह से निकले हुए शब्‍दों का पालन अनिवार्य नहीं होगा। उसके पति ने उनको रद्द कर दिया है; अत: प्रभु उसे क्षमा करेगा।</verse>
				<verse number="13">‘प्रत्‍येक मन्नत अथवा स्‍वयं को उपवास के द्वारा पीड़ित करने की प्रत्‍येक बंधनकारी शपथ का समर्थन उसका पति कर सकता है या वह उसको रद्द भी कर सकता है।</verse>
				<verse number="14">यदि उसका पति अगले दिनों में उससे कुछ नहीं कहता है, तो वह उसकी मन्नतों तथा लिए गए व्रतों का समर्थन करता है। जिस दिन उसके पति ने उनके विषय में सुना था, उसी दिन उसने उससे कुछ नहीं कहा; इस लिए उसने उनका समर्थन किया।</verse>
				<verse number="15">यदि वह सुनने के दिन के पश्‍चात् उनको पूर्णत: रद्द करता है, तो वह अपनी पत्‍नी के अधर्म का भार स्‍वयं वहन करेगा।’</verse>
				<verse number="16">पति और पत्‍नी के आपसी सम्‍बन्‍ध के विषय में, पिता और उसकी किशोरी पुत्री के आपसी सम्‍बन्‍ध के विषय में, जो उसके घर में रहती है, ये संविधियां हैं, जिनकी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू मिद्यानियों से इस्राएली समाज का पूरा-पूरा बदला ले। इसके पश्‍चात् तू अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल जाएगा।’</verse>
				<verse number="3">मूसा इस्राएली लोगों से बोले, ‘तुम अपने में से कुछ पुरुषों को युद्ध करने के लिए सशस्‍त्र करो, जिससे वे मिद्यानियों से प्रभु का प्रतिशोध लें।</verse>
				<verse number="4">प्रत्‍येक इस्राएली कुल में से एक-एक हजार पुरुष युद्ध के लिए भेजे जाएंगे।’</verse>
				<verse number="5">इस प्रकार इस्राएल के विभिन्न गोत्रों में से बारह हजार, अर्थात्, प्रत्‍येक कुल में से एक हजार, युद्ध के लिए सशस्‍त्र पुरुष मूसा को सौंप दिए गए।</verse>
				<verse number="6">मूसा ने प्रत्‍येक कुल के इन हजार-हजार पुरुषों को युद्ध में भेज दिया। इनके साथ पुरोहित एलआजर का पुत्र पीनहास था। उसके हाथ में पवित्र-स्‍थान के पात्र और संकट की सूचना देने के लिए तुरहियाँ थीं।</verse>
				<verse number="7">जो आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार इस्राएलियों ने मिद्यानियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया। उन्‍होंने सब पुरुषों को मार डाला।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने उन घात किए गए पुरुषों के साथ मिद्यानियों के इन पांच राजाओं को भी मार डाला: एवी, रेकम, सूर, हूर और रेबा। उन्‍होंने बओर के पुत्र बिल्‍आम को भी तलवार से मार डाला।</verse>
				<verse number="9">इस्राएली लोगों ने मिद्यान देश की स्‍त्रियों और उनके बच्‍चों को बन्‍दी बना लिया। उन्‍होंने उनके सब पशुओं, रेवड़ों और उनकी समस्‍त सम्‍पत्ति को लूट लिया।</verse>
				<verse number="10">जिन नगरों में वे निवास करते थे, उनको तथा उनके शिविरों को आग से जला डाला।</verse>
				<verse number="11">तत्‍पश्‍चात् वे समस्‍त लूट के माल और बन्‍दी बनाए हुए मनुष्‍यों और पशुओं को लेकर चले गए।</verse>
				<verse number="12">वे बन्‍दियों, पकड़े गए पशुओं और लूट के माल को लेकर लौटे। वे यर्दन नदी के तट पर यरीहो के सम्‍मुख, मोआब के मैदान में डाले गए पड़ाव में आए और मूसा, पुरोहित एलआजर और समस्‍त इस्राएली मंडली के पास गए।</verse>
				<verse number="13">मूसा, पुरोहित एलआजर और इस्राएली मंडली के अगुए उनसे मिलने के लिए पड़ाव से बाहर निकले।</verse>
				<verse number="14">मूसा सैनिक-अधिकारियों पर, सहस्र-नायकों और शत-नायकों पर नाराज हुए जो युद्ध-अभियान से लौटे थे।</verse>
				<verse number="15">मूसा ने उनसे कहा, ‘क्‍या तुमने सब स्‍त्रियों को जीवित छोड़ दिया है?</verse>
				<verse number="16">देखो, इन्‍हीं स्‍त्रियों ने बिल्‍आम की सम्‍मति से पओर के मामले में प्रभु के विरुद्ध विश्‍वासघात करवाया था। इसलिए प्रभु की मंडली में महामारी फैली थी।</verse>
				<verse number="17">अत: अब इन बच्‍चों में जो लड़के हैं, उन्‍हें तथा उन सब स्‍त्रियों को, जो पुरुषों के साथ सहवास कर चुकी हैं, मार डालो।</verse>
				<verse number="18">परन्‍तु जिन लड़कियों ने पुरुषों के साथ सहवास नहीं किया है, उन्‍हें अपने लिए जीवित छोड़ दो।</verse>
				<verse number="19">तुम सात दिन तक पड़ाव के बाहर रहो। शत्रुओं का वध करनेवाले अथवा मृतक को स्‍पर्श करने वाले सब व्यक्‍ति, तथा तुम्‍हारे बन्‍दी तीसरे और सातवें दिन अपने को शुद्ध करेंगे।</verse>
				<verse number="20">तुम प्रत्‍येक वस्‍त्र, हरएक चर्मवस्‍त्र, बकरी के बाल से बनाई गई प्रत्‍येक वस्‍तु, और लकड़ी की सब वस्‍तुओं को शुद्ध करना।’</verse>
				<verse number="21">पुरोहित एलआजर ने युद्ध में गए हुए सैनिकों से कहा, ‘यह व्‍यवस्‍था की संविधि है जिसकी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी है:</verse>
				<verse number="22">तुम केवल सोना, चांदी, पीतल, लोहा, रांगा और सीसा,</verse>
				<verse number="23">अर्थात् तुम उन धातु-वस्‍तुओं को आग में डालो, जो उसमें भस्‍म नहीं होतीं। इस प्रकार वे शुद्ध हो जाएंगी। फिर भी वे विशुद्धीकरण के जल से शुद्ध की जाएंगी। किन्‍तु जो वस्‍तुएं आग में जल जाती हैं, उन्‍हें तुम जल में डुबाना।</verse>
				<verse number="24">‘तुम सातवें दिन अपने वस्‍त्र धोना। तब तुम शुद्ध हो जाओगे। उसके पश्‍चात् ही तुम पड़ाव में प्रवेश कर सकोगे।’</verse>
				<verse number="25">प्रभु ने मूसा से कहा,</verse>
				<verse number="26">‘तू, पुरोहित एलआजर तथा इस्राएली मंडली के परिवारों के मुखियों के साथ लूट के माल और युद्ध में पकड़े गए कैदियों एवं पशुओं की गणना करके</verse>
				<verse number="27">लूट के माल को दो भागों में विभाजित करना। तत्‍पश्‍चात् एक-एक भाग मंडली तथा उन योद्धाओं में बांट देना जो युद्ध में सम्‍मिलित हुए थे।</verse>
				<verse number="28">तू मुझ-प्रभु की भेंट के लिए उन सैनिकों से, जो युद्ध-अभियान में गए थे, प्रति पांच सौ कैदियों, बैलों, गधों और भेड़ों पीछे एक-एक प्राणी अलग रख लेना।</verse>
				<verse number="29">ये उनके आधे भाग में से लिए जाएंगे और मुझ-प्रभु की भेंट स्‍वरूप पुरोहित एलआजर को दिए जाएंगे।</verse>
				<verse number="30">तू इस्राएली लोगों के आधे भाग में से प्रति पचास कैदियों, बैलों, गधों और भेड़ों, अर्थात् सब पशुओं में से एक-एक लेना और उन्‍हें लेवियों को दे देना, जो मुझ-प्रभु के निवास-स्‍थान का उत्तरदायित्‍व संभाले हुए हैं।’</verse>
				<verse number="31">जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार मूसा तथा पुरोहित एलआजर ने किया।</verse>
				<verse number="32">जो वस्‍तुएं सैनिकों ने लूट में से ली थीं, उनके अतिरिक्‍त पकड़े गए पशुओं और मनुष्‍यों की संख्‍या इस प्रकार थी: छ: लाख पचहत्तर हजार भेड़ें,</verse>
				<verse number="33">बहत्तर हजार गाय-बैल,</verse>
				<verse number="34">इकसठ हजार गधे,</verse>
				<verse number="35">और मनुष्‍यों में सब मिलाकर बत्तीस हजार कन्‍याएँ भी थीं, जिन्‍होंने कभी पुरुष के साथ सहवास नहीं किया था।</verse>
				<verse number="36">जो सैनिक युद्ध में गए थे, उनके आधे भाग में पशुओं और मनुष्‍यों की यह संख्‍या थी: तीन लाख सैंतीस हजार पांच सौ भेड़ें।</verse>
				<verse number="37">इन भेड़ों से प्रभु की भेंट के लिए छ: सौ पचहत्तर भेड़ें थीं।</verse>
				<verse number="38">छत्तीस हजार गाय-बैल थे, जिनमें से प्रभु की भेंट के लिए बहत्तर गाय-बैल थे।</verse>
				<verse number="39">तीस हजार पांच सौ गधे थे, जिनमें से प्रभु की भेंट के लिए इकसठ गधे थे।</verse>
				<verse number="40">सोलह हजार कन्‍याएँ, जिनमें से प्रभु की भेंट के लिए बत्तीस कन्‍याएँ थीं।</verse>
				<verse number="41">मूसा ने प्रभु के लिए अलग की गई भेंट पुरोहित एलआजर को दे दी, जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी।</verse>
				<verse number="42">यह इस्राएली लोगों का आधा भाग था, जिसको मूसा ने सैनिकों के भाग से अलग किया था:</verse>
				<verse number="43">इस्राएली मंडली के आधे भाग में तीन लाख सैंतीस हजार पांच सौ भेड़ें थीं।</verse>
				<verse number="44">छत्तीस हजार गाय-बैल,</verse>
				<verse number="45">और तीस हजार पांच सौ गधे थे।</verse>
				<verse number="46">उनमें सोलह हजार कन्‍याएं थीं।</verse>
				<verse number="47">मूसा ने इस्राएली लोगों के आधे भाग में से प्रति पचास मनुष्‍यों और पशुओं में से एक-एक को निकाल लिया, और उन्‍हें प्रभु के निवास-स्‍थान का उत्तरदायित्‍व संभालनेवाले लेवियों को दे दिया, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="48">तब सैनिक-अधिकारी, सहस्‍त्र-नायक और शत-नायक, मूसा के पास आए।</verse>
				<verse number="49">उन्‍होंने मूसा से कहा, ‘हम, आपके सेवकों ने, अपने अधीन सैनिकों की गणना की और उनमें से एक भी व्यक्‍ति युद्ध में नहीं मारा गया।</verse>
				<verse number="50">जो सोने के आभूषण हमें प्राप्‍त हुए हैं, बाजूबन्‍द, कड़े, अंगूठियाँ, बालियाँ और हार, उन्‍हें हम प्रभु के सम्‍मुख अपने प्रायश्‍चित्त हेतु प्रभु-अर्पित चढ़ावे में चढ़ाने के लिए लाए हैं।’</verse>
				<verse number="51">मूसा और पुरोहित एलआजर ने उनसे यह सोना अर्थात् सब आभूषण ग्रहण किए।</verse>
				<verse number="52">यह भेंट का सोना जो सहस्र-नायकों और शत-नायकों ने प्रभु को चढ़ाया था, तौल में एक सौ एक्‍यानबे किलो था।</verse>
				<verse number="53">प्रत्‍येक सैनिक ने अपना-अपना लूट का माल ले लिया था।</verse>
				<verse number="54">किन्‍तु मूसा और पुरोहित एलआजर ने सहस्र-नायकों और शत-नायकों से सोना ग्रहण किया, और वे उसको लेकर मिलन-शिविर में आए कि वह प्रभु के सम्‍मुख इस्राएली समाज के लिए स्‍मृति-चिह्‍न बने, और प्रभु इस्राएलियों की रक्षा करे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="32">
				<verse number="1">गाद और रूबेन के वंशजों के पास असंख्‍य पशु थे। उन्‍होंने यजेर और गिल्आद के भूमि-भागों को देखा। यह पशुओं के योग्‍य चरागाह था।</verse>
				<verse number="2">अत: गाद और रूबेन के वंशज आए। उन्‍होंने मूसा, पुरोहित एलआजर और इस्राएली मंडली के अगुओं से कहा,</verse>
				<verse number="3">‘अटारोत, दीबोन, यजेर, निम्राह, हेश्‍बोन, एलआलेह, सबाम, नबो और बओन के</verse>
				<verse number="4">ये भूमि-भाग, जिनके निवासियों को प्रभु ने इस्राएली मंडली के सम्‍मुख पराजित किया था, पशुओं के योग्‍य चरागाह हैं। हम, आपके सेवकों के पास पशु हैं।’</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने आगे कहा, ‘यदि हम पर आपकी कृपादृष्‍टि हो तो ये भूमि-भाग हमें, आपके सेवकों को, पैतृक अधिकार के लिए प्रदान किए जाएं। हमें यर्दन नदी के उस पार मत ले जाइए।’</verse>
				<verse number="6">मूसा ने गाद और रूबेन के वंशजों से कहा, ‘तुम्‍हारे भाई-बन्‍धु तो युद्ध में जाएंगे और तुम यहाँ आराम से बैठे रहोगे?</verse>
				<verse number="7">जो देश प्रभु ने इस्राएलियों को दिया है, वहाँ जाने से उनके हृदय को निरुत्‍साह क्‍यों करते हो?</verse>
				<verse number="8">जब मैंने तुम्‍हारे बाप-दादा को कादेश-बर्नेअ से इस देश को देखने के लिए भेजा था, तब उन्‍होंने भी ऐसा ही किया था।</verse>
				<verse number="9">वे एश्‍कोल घाटी पर चढ़े और इस देश को देखा। परन्‍तु जो देश प्रभु ने इस्राएलियों को दिया है, वहाँ जाने से उनके हृदय को उन्‍होंने निरुत्‍साह किया था।</verse>
				<verse number="10">इसलिए उस दिन प्रभु का क्रोध भड़क उठा और उसने शपथ खाई,</verse>
				<verse number="11">“निस्‍सन्‍देह, जो व्यक्‍ति मिस्र देश से निकल आए हैं, उनमें बीस वर्ष के तथा इससे अधिक आयु के व्यक्‍ति उस देश को नहीं देख सकेंगे, जिसको देने की शपथ मैंने अब्राहम, इसहाक और याकूब से खाई थी; क्‍योंकि उन्‍होंने मेरा अनुसरण पूर्णतया नहीं किया।</verse>
				<verse number="12">केवल कनिज्‍जी यपून्ने का पुत्र कालेब और नून का पुत्र यहोशुअ उसको देखेंगे; क्‍योंकि उन्‍होंने मेरा, अपने प्रभु का, अनुसरण पूर्णतया किया है।”</verse>
				<verse number="13">प्रभु का क्रोध इस्राएल के प्रति भड़क उठा था। जब तक वह पीढ़ी नष्‍ट नहीं हो गई, जिसने प्रभु की दृष्‍टि में बुरा कर्म किया था, तब तक, चालीस वर्ष तक वह उन्‍हें निर्जन प्रदेश में भटकाता रहा।</verse>
				<verse number="14">अब तुम, जो पापियों की सन्‍तान हो, इस्राएल के प्रति प्रभु का क्रोध और अधिक भड़काने के लिए अपने बाप-दादा के स्‍थान पर उठ खड़े हुए हो।</verse>
				<verse number="15">यदि तुम प्रभु का अनुसरण करना छोड़ दोगे, तो वह इस्राएल को निर्जन प्रदेश में पुन: छोड़ देगा। इस प्रकार तुम इन सब लोगों को नष्‍ट कराओगे।’</verse>
				<verse number="16">तब वे मूसा के निकट आए, और कहा, ‘हम यहाँ अपनी भेड़-बकरियों के लिए पशुशाला और अपने बच्‍चों के लिए नगरों का निर्माण करेंगे।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु जब तक हम अपने इस्राएली भाई-बन्‍धुओं को उनके स्‍थान पर नहीं ले जाएंगे, तब तक हम स्‍वयं शस्‍त्र उठाकर उनके आगे-आगे उनका नेतृत्‍व करेंगे। इस देश के निवासियों के कारण हमारे बच्‍चे किलाबन्‍द नगरों में रहेंगे।</verse>
				<verse number="18">जब तक इस्राएली समाज के प्रत्‍येक व्यक्‍ति का भूमि पर पैतृक अधिकार नहीं हो जाएगा, तब तक हम अपने घर नहीं लौटेंगे।</verse>
				<verse number="19">हम उनके साथ यर्दन नदी के दूसरे तट पर अथवा उस पार की भूमि पर पैतृक अधिकार नहीं करेंगे; क्‍योंकि हमें इसी ओर, यर्दन की पूर्व दिशा में पैतृक अधिकार में भूमि प्राप्‍त हो चुकी है।’</verse>
				<verse number="20">मूसा ने उनसे कहा, ‘यदि तुम अपने इस वचन के अनुसार कार्य करोगे, यदि तुम युद्ध के लिए प्रभु के सम्‍मुख आगे-आगे जाने के लिए शस्‍त्र उठाओगे</verse>
				<verse number="21">और तुम्‍हारा प्रत्‍येक सशस्‍त्र व्यक्‍ति प्रभु के सम्‍मुख यर्दन नदी के उस पार जाएगा, और तब तक नहीं लौट आएगा जब तक प्रभु हमारे हरएक शत्रु को अपने सामने से नहीं भगा दे</verse>
				<verse number="22">और देश प्रभु के सम्‍मुख हमारे अधीन नहीं हो जाए; तब ही तुम प्रभु तथा इस्राएल के प्रति कर्त्तव्‍य-मुक्‍त हो जाओगे, और प्रभु के सम्‍मुख इस भूमि पर तुम्‍हारा पैतृक अधिकार होगा।</verse>
				<verse number="23">परन्‍तु यदि तुम ऐसा न करोगे, तो प्रभु के प्रति पाप करोगे। इस बात को जान लो, तुम्‍हारा पाप तुम्‍हें ढूंढ़ निकालेगा।</verse>
				<verse number="24">अपने बच्‍चों के लिए नगरों का निर्माण करो, अपने पशुओं के लिए पशु-शालाएँ बनाओ। किन्‍तु जो वचन तुम्‍हारे मुंह से निकले हैं, उन्‍हें पूरा करो।’</verse>
				<verse number="25">गाद और रूबेन के वंशजों ने मूसा से कहा, ‘जैसी आज्ञा हमारे स्‍वामी देंगे वैसा ही हम, आपके सेवक, करेंगे।</verse>
				<verse number="26">हमारे बच्‍चे, स्‍त्रियाँ, रेवड़ और पशु यहाँ गिलआद के नगरों में रहेंगे।</verse>
				<verse number="27">किन्‍तु हम, आपके सेवक, युद्ध के लिए सशस्‍त्र व्यक्‍ति अपने स्‍वामी के आदेश के अनुसार प्रभु के सम्‍मुख लड़ने के लिए यर्दन नदी के उस पार जाएंगे।’</verse>
				<verse number="28">मूसा ने उनके विषय में पुरोहित एलआजर, यहोशुअ बेन-नून और इस्राएली कुलों के परिवारों के मुखियों को आदेश दिया।</verse>
				<verse number="29">मूसा ने उनसे कहा, ‘यदि गाद और रूबेन के वंशज, प्रभु के सम्‍मुख लड़ाई के लिए उनका प्रत्‍येक सशस्‍त्र व्यक्‍ति, तुम्‍हारे साथ यर्दन नदी के उस पार जाएंगे और वह देश तुम्‍हारे अधीन हो जाएगा, तो तुम उन्‍हें पैतृक अधिकार के हेतु गिलआद प्रदेश दे देना।</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु यदि वे तुम्‍हारे साथ सशस्‍त्र होकर उस पार नहीं जाएंगे, तो तुम्‍हारे मध्‍य कनान देश में ही उनका पैतृक भूमि-भाग होगा।’</verse>
				<verse number="31">गाद और रूबेन के वंशजों ने उत्तर दिया, ‘जैसा प्रभु ने हमसे, आपके सेवकों से, कहा है वैसा ही हम करेंगे।</verse>
				<verse number="32">हम सशस्‍त्र होकर प्रभु के सम्‍मुख उस पार, कनान देश में जाएंगे। किन्‍तु आप हमें हमारी पैतृक भूमि यर्दन नदी के इस पार ही दीजिए।’</verse>
				<verse number="33">अत: मूसा ने गाद और रूबेन के वंशजों तथा यूसुफ के पुत्र मनश्‍शे के आधे वंशजों को ये देश और नगर दिए: अमोरी जाति के राजा सीहोन का राज्‍य, बाशान के राजा ओग का राज्‍य, उनकी सीमान्‍तर्गत भूमि और नगर तथा उनके देश के चारों ओर के गांव।</verse>
				<verse number="34">तब गाद के वंशजों ने दीबोन, अटारोत, अरोएर,</verse>
				<verse number="35">अट्रोत-शोपन, यजेर, यागबहाह,</verse>
				<verse number="36">बेत-निम्राह और बेत-हारन नामक किलाबन्‍द नगरों का निर्माण किया। उन्‍होंने भेड़-बकरियों के लिए पशु-शालाएँ भी बनाईं।</verse>
				<verse number="37">रूबेन के वंशजों ने हेश्‍बोन, एलआले, किर्याताइम,</verse>
				<verse number="38">नबो, बअल-सओन (इनके नाम बदल दिए गए) और सिब्‍माह नगर बसाए। जिन नगरों का उन्‍होंने निर्माण किया, उनके उन्‍होंने नए नाम रखे।</verse>
				<verse number="39">मनश्‍शे के पुत्र माकीर के वंशज गिलआद प्रदेश में गए, और उसको जीत लिया। उन्‍होंने एमोरी जाति को, जो वहाँ रहती थी, निकाल दिया।</verse>
				<verse number="40">तब मूसा ने मनश्‍शे के पुत्र माकीर के वंशजों को गिलआद प्रदेश दे दिया; और वे उसमें रहने लगे।</verse>
				<verse number="41">मनश्‍शे का पुत्र याईर गया, और उसने उनके गांवों को जीत लिया। उसने उनका हब्‍बोत-याईर नाम रखा।</verse>
				<verse number="42">नोबह भी गया, और उसने कनात और उसके गांवों को जीत लिया। उसने उसका नाम अपने नाम पर नोबह रखा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="33">
				<verse number="1">जब इस्राएली लोग मूसा और हारून के नेतृत्‍व में दल-बल सहित मिस्र देश से निकले, तब उन्‍होंने इन स्‍थानों पर पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="2">उनके पड़ावों के अनुसार प्रभु के आदेश से मूसा ने उनके प्रस्‍थान करने के स्‍थानों का नाम लिख लिया। ये उनके प्रस्‍थान-स्‍थल के अनुसार पड़ाव-स्‍थल हैं।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने पहिले महीने में रामसेस नगर से प्रस्‍थान किया। इस्राएली लोग पहिले महीने के पन्‍द्रहवें दिन, अर्थात् पास्‍का-पर्व के दूसरे दिन, मिस्र निवासियों के देखते-देखते अपूर्व सफलता के साथ निकल गए।</verse>
				<verse number="4">तब मिस्र निवासी अपने पहिलौठों को, जिन्‍हें प्रभु ने उनके मध्‍य मार डाला था, गाड़ने में लगे थे। प्रभु ने उनके देवताओं का भी न्‍याय किया था।</verse>
				<verse number="5">इस्राएली लोगों ने रामसेस से प्रस्‍थान किया, और सूक्‍कोत नगर में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने सूक्‍कोत से प्रस्‍थान किया, और एताम में, जो निर्जन प्रदेश के सीमान्‍त पर है, पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने एताम से प्रस्‍थान किया, और पी-हहीरोत की ओर मुड़ गए, जो बअल-सफोन की पूर्व दिशा में है। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने मिग्‍दोल के सम्‍मुख पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने पी-हहीरोत से प्रस्‍थान किया। वे समुद्र को पार कर निर्जन प्रदेश में आए। उन्‍होंने इताम के निर्जन प्रदेश में तीन दिन के मार्ग की दूरी चलने के पश्‍चात् मारा में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने मारा से प्रस्‍थान किया। वे एलीम में आए। एलीम में बारह झरने और सत्तर खजूर के वृक्ष थे। उन्‍होंने वहाँ पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने एलीम से प्रस्‍थान किया और लाल सागर के तट पर पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने लाल सागर से प्रस्‍थान किया और सीन के निर्जन प्रदेश में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने सीन के निर्जन प्रदेश से प्रस्‍थान किया और दोपकाह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने दोपकाह से प्रस्‍थान किया, और आलूश में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="14">उन्‍होंने आलूश से प्रस्‍थान किया, और रपीदिम में पड़ाव डाला। वहां लोगों के लिए पीने का पानी नहीं था।</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने रपीदिम से प्रस्‍थान किया, और सीनय के निर्जन प्रदेश में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने सीनय के निर्जन प्रदेश से प्रस्‍थान किया, और किब्रोत-हत्तावाह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने किब्रोत-हत्तावाह से प्रस्‍थान किया, और हसेरोत में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने हसेरोत से प्रस्‍थान किया और रितमाह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने रितमाह से प्रस्‍थान किया, और रिम्‍मोन-पारस में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="20">उन्‍होंने रिम्‍मोन-पारस से प्रस्‍थान किया और लिबनाह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने लिबनाह से प्रस्‍थान किया और रिस्‍साह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="22">उन्‍होंने रिस्‍साह से प्रस्‍थान किया, और कहेलाताह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="23">उन्‍होंने कहेलाताह से प्रस्‍थान किया, और शापर पर्वत पर पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="24">उन्‍होंने शापर पर्वत से प्रस्‍थान किया, और हरादाह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने हरादाह से प्रस्‍थान किया, और मकहेलोत में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="26">उन्‍होंने मकहेलोत से प्रस्‍थान किया, और ताहत में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="27">उन्‍होंने ताहत से प्रस्‍थान किया और तारह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="28">उन्‍होंने तारह से प्रस्‍थान किया, और मितकाह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="29">उन्‍होंने मितकाह से प्रस्‍थान किया, और हशमोनाह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="30">उन्‍होंने हशमोनाह से प्रस्‍थान किया, और मोसेरोत में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="31">उन्‍होंने मोसेरोत से प्रस्‍थान किया, और बने-याकन में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="32">उन्‍होंने बने-याकन से प्रस्‍थान किया, और होर-हग्‍गिदगाद में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="33">उन्‍होंने होर-हग्‍गिदगाद से प्रस्‍थान किया और याटबाताह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="34">उन्‍होंने याटबाताह से प्रस्‍थान किया, और अबरोनाह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="35">उन्‍होंने अबरोनाह से प्रस्‍थान किया, और एस्‍योन-गेबेर में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="36">उन्‍होंने एस्‍योन-गेबेर से प्रस्‍थान किया, और सीन (अर्थात् कादेश) के निर्जन प्रदेश में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="37">उन्‍होंने कादेश से प्रस्‍थान किया, और होर पर्वत पर जो एदोम देश के सीमान्‍त पर है, पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="38">प्रभु के आदेश के अनुसार पुरोहित हारून होर पर्वत पर गया, और मिस्र देश से इस्राएली समाज के निकलने के चालीसवें वर्ष के पांचवें महीने के पहले दिन वहाँ उसकी मृत्‍यु हुई।</verse>
				<verse number="39">जब होर पर्वत पर हारून की मृत्‍यु हुई तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।</verse>
				<verse number="40">जब इस्राएली आए तब कनानी जाति के राजा अराद ने, जो कनान देश के नेगेब प्रदेश में रहता था, उनके विषय में सुना।</verse>
				<verse number="41">उन्‍होंने होर पर्वत से प्रस्‍थान किया, और सलमोनाह में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="42">उन्‍होंने सलमोनाह से प्रस्‍थान किया, और पूनोन में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="43">उन्‍होंने पूनोन से प्रस्‍थान किया, और ओबोत में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="44">उन्‍होंने ओबोत से प्रस्‍थान किया, और मोआब की सीमान्‍तर्गत इय्‍ये-अबारीम में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="45">उन्‍होंने इय्‍यीम से प्रस्‍थान किया, और दीबोन-गाद में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="46">उन्‍होंने दीबोन-गाद से प्रस्‍थान किया, और अलमोन-दिबलाताइम में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="47">उन्‍होंने अलमोन-दिबलाताइम से प्रस्‍थान किया और नबो के सम्‍मुख, अबारीम की पहाड़ियों पर पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="48">उन्‍होंने अबारीम की पहाड़ियों से प्रस्‍थान किया, और मोआब के मैदान में, यर्दन नदी के तट पर, यरीहो के सम्‍मुख पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="49">उन्‍होंने यर्दन नदी के तट पर बेत-यशिमोत से मोआब के मैदान के आबेल-शिट्टीम तक, पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="50">प्रभु मोआब के मैदान में, यर्दन नदी के तट पर यरीहो के सम्‍मुख, मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="51">‘इस्राएली समाज से यह कहना: जब तुम यर्दन नदी को पार कर कनान देश में प्रवेश करोगे,</verse>
				<verse number="52">तब उस देश के समस्‍त निवासियों को अपने सम्‍मुख से निकाल देना। उनके सब चित्रित पाषाणों और प्रतिमाओं को तोड़ डालना। पहाड़ी शिखरों के पूजागृहों को ध्‍वस्‍त कर देना।</verse>
				<verse number="53">उसके पश्‍चात् तुम उस देश पर अधिकार कर उसमें बस जाना; क्‍योंकि उस पर अधिकार करने के लिए मैंने उसको तुम्‍हें प्रदान किया है।</verse>
				<verse number="54">तुम चिट्ठी डालकर उस देश को अपने-अपने गोत्रों में पैतृक अधिकार के लिए बांट लेना। तुम बड़े कुल को बड़ा पैतृक भूमि-भाग, और छोटे कुल को छोटा पैतृक भूमि-भाग देना। जिस स्‍थान के लिए जिस व्यक्‍ति के नाम की चिट्ठी निकलेगी, वह स्‍थान उसका होगा। तुम अपने-अपने पैतृक कुल के अनुसार भूमि पर पैतृक अधिकार करोगे।</verse>
				<verse number="55">पर यदि तुम उस देश के निवासियों को अपने सम्‍मुख से नहीं निकालोगे, तो वे तुम्‍हारी आंखों में किरकिरी के सदृश और पसलियों में कांटे के समान चुभेंगे। जहाँ तुम निवास करोगे, वहां वे तुम्‍हें तंग करेंगे।</verse>
				<verse number="56">तब मैं तुम्‍हारे साथ वैसा ही व्‍यवहार करूंगा, जैसा उनके साथ करना चाहता था।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="34">
				<verse number="1">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली समाज को यह आदेश दे; तू उनसे कहना: जब तुम कनान देश में पहुंचोगे तब तुम्‍हारे क्षेत्र की सीमा, जो तुम पैतृक अधिकार में प्राप्‍त करोगे, यह होगी। कनान देश की सीमाएं इस प्रकार निर्धारित हैं:</verse>
				<verse number="3">‘तुम्‍हारे देश का दक्षिणी भाग एदोम की सीमाओं पर, सीन के निर्जन देश से आरम्‍भ होगा। तुम्‍हारी दक्षिणी सीमा, पूर्व में, मृत सागर के सीमान्‍त से आरम्‍भ होगी</verse>
				<verse number="4">और वह अकरब्‍बीम की ऊंचाई की ओर, दक्षिणी दिशा में मुड़ जाएगी। वह सीन को पार करती हुई दक्षिण में कादेश-बर्नेअ में समाप्‍त हो जाएगी। वहाँ से वह हसर-अद्दार की ओर जाएगी, और असमोन को पार करेगी।</verse>
				<verse number="5">तुम्‍हारी सीमा-रेखा असमोन से मिस्र की बरसाती नदी की ओर जाएगी, और भूमध्‍यसागर में समाप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="6">‘तुम्‍हारी पश्‍चिमी सीमा महासागर का समुद्रतट होगी। यह तुम्‍हारी पश्‍चिमी सीमा होगी।</verse>
				<verse number="7">‘यह तुम्‍हारी उत्तरी सीमा होगी: तुम महासागर से होर पर्वत तक एक रेखा खींचना।</verse>
				<verse number="8">तत्‍पश्‍चात् होर पर्वत से हमात-घाटी के प्रवेश-द्वार तक एक रेखा खींचना। यह सीमा-रेखा सदाद पर समाप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="9">वहाँ से वह जिप्रोन तक जाएगी, और हजर-एनन पर समाप्‍त होगी। यह तुम्‍हारी उत्तरी सीमा होगी।</verse>
				<verse number="10">‘तुम अपनी पूर्वी सीमा हजर-एनन से शपाम तक निर्धारित करना।</verse>
				<verse number="11">सीमा-रेखा शपाम से आइन की पूर्वी दिशा में रिबलाह की ओर जाएगी। वहाँ से सीमा-रेखा नीचे की ओर उतरकर किन्नेरेत सागर के पूर्वीय तट पर पहुँचेगी।</verse>
				<verse number="12">अब सीमा-रेखा यर्दन नदी की ओर उतरेगी, और उसकी समाप्‍ति मृत-सागर में होगी। ‘यही तुम्‍हारा देश होगा, और ये ही उसके चारों ओर की सीमाएँ होंगी।’</verse>
				<verse number="13">मूसा ने इस्राएली समाज को आदेश दिया, ‘यह वह देश है, जिसको तुम चिट्ठी डालकर पैतृक-अधिकार में प्राप्‍त करोगे, जिसे नौ कुलों तथा आधे गोत्र को देने की आज्ञा प्रभु ने दी है;</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि रूबेन के वंशजों, गाद के वंशजों और मनश्‍शे के आधे वंशजों को अपने-अपने पितृ-कुल के अनुसार पैतृक-अधिकार में भूमि प्राप्‍त हो चुकी है।</verse>
				<verse number="15">इन दो कुलों और आधे गोत्र ने अपना-अपना पैतृक भूमि-भाग यर्दन नदी के इस पार, यरीहो के सम्‍मुख, पूर्व में सूर्योदय की दिशा में, प्राप्‍त कर लिया है।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="17">‘ये उन पुरुषों के नाम हैं, जो तुम लोगों के लिए पैतृक अधिकार हेतु भूमि का आबंटन करेंगे: पुरोहित एलआजर और नून का पुत्र यहोशुअ।</verse>
				<verse number="18">तू पैतृक अधिकार हेतु भूमि का आबंटन करने के लिए प्रत्‍येक कुल से उसका अगुआ लेना।</verse>
				<verse number="19">ये उन अगुओं के नाम हैं: यहूदा कुल से यपून्ने का पुत्र कालेब;</verse>
				<verse number="20">शिमोन वंशियों के कुल से अम्‍मीहूद का पुत्र शमूएल;</verse>
				<verse number="21">बिन्‍यामिन के कुल से किसलोन का पुत्र एलीदाद;</verse>
				<verse number="22">दान वंशियों के कुल का अगुआ याग्‍ली का पुत्र बूक्‍की;</verse>
				<verse number="23">यूसुफ के वंशजों में, मनश्‍शे वंशियों के गोत्र का अगुआ, एपोद का पुत्र हन्नीएल;</verse>
				<verse number="24">एफ्रइम वंशियों के गोत्र का अगुआ, शिप्‍टान का पुत्र कमूएल;</verse>
				<verse number="25">जबूलून वंशियों के कुल का अगुआ, पर्नाख का पुत्र एलीसापन;</verse>
				<verse number="26">इस्‍साकार वंशियों के कुल का अगुआ, अज्‍जान का पुत्र पल्‍टीएल;</verse>
				<verse number="27">आशेर वंशियों के कुल का अगुआ, शलोमी का पुत्र अहीहूद;</verse>
				<verse number="28">नफ्‍ताली वंशियों के कुल का अगुआ, अम्‍मीहूद का पुत्र पदहएल;</verse>
				<verse number="29">ये ही पुरुष हैं जिन्‍हें प्रभु ने इस्राएली समाज में पैतृक अधिकार हेतु कनान देश की भूमि का आबंटन करने के लिए आज्ञा दी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="35">
				<verse number="1">प्रभु मोआब के मैदान में, यर्दन नदी के तट पर यरीहो के सम्‍मुख, मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली समाज को आदेश दे कि वे अपनी पैतृक अधिकार की भूमि में से लेवियों को निवास के लिए नगर प्रदान करें। तुम लेवियों को उन नगरों के आस-पास चरागाह की भूमि भी देना।</verse>
				<verse number="3">नगर उनके निवास के लिए होंगे; और चरागाह की भूमि उनके पालतू पशुओं, पशुधन और उनके समस्‍त जानवरों के लिए होगी।</verse>
				<verse number="4">नगरों के चरागाह की जो भूमि तुम लेवियों को दोगे, वह नगर के परकोटे के बाहर, चारों ओर चार सौ पचास मीटर होगी।</verse>
				<verse number="5">‘नगर के बाहर, पूर्व, पश्‍चिम, उत्तर और दक्षिण में नौ सौ मीटर इस प्रकार नापना कि नगर वर्गाकार क्षेत्र के मध्‍य में पड़े। यह भूमि उनके नगरों का चरागाह होगी।</verse>
				<verse number="6">जो नगर तुम लेवियों को दोगे, वे छ: शरण-नगर होंगे, जहाँ तुम हत्‍यारे को भाग जाने की अनुमति दोगे। तुम उन्‍हें इन नगरों के अतिरिक्‍त बयालीस नगर और देना।</verse>
				<verse number="7">इस प्रकार अपने-अपने चरागाह सहित नगर जो तुम लेवियों को दोगे, अड़तालीस होंगे।</verse>
				<verse number="8">तुम इस्राएली समाज की पैतृक अधिकार की भूमि में से नगर दोगे। अत: बड़े कुलों की भूमि से अधिक नगर लेना, और छोटे कुलों में से कम। प्रत्‍येक कुल अपनी पैतृक भूमि के अनुपात के अनुसार लेवियों को नगर देगा।’</verse>
				<verse number="9">प्रभु मूसा से बोला,</verse>
				<verse number="10">‘तू इस्राएली समाज से यह कहना: जब तुम यर्दन नदी को पार कर कनान देश में प्रवेश करोगे,</verse>
				<verse number="11">तब अपने लिए ऐसे नगर निश्‍चित करना जो शरण-नगर होंगे, जहाँ वे हत्‍यारे भाग कर शरण लेंगे, जिन्‍होंने बिना किसी अभिप्राय के हत्‍या की होगी।</verse>
				<verse number="12">ये नगर प्रतिशोधी से बचने के लिए तुम्‍हारे शरण-स्‍थल होंगे कि जब तक हत्‍यारा न्‍याय के लिए इस्राएली मंडली के सम्‍मुख खड़ा नहीं होता तब तक उसका वध नहीं होगा।</verse>
				<verse number="13">जो नगर तुम दोगे, वे तुम्‍हारे छ: शरण-नगर होंगे।</verse>
				<verse number="14">तुम शरण-नगर के लिए तीन नगर यर्दन नदी के इस पार देना और तीन नगर कनान देश के भीतर।</verse>
				<verse number="15">ये छ: नगर इस्राएलियों, विदेशियों तथा उनके मध्‍य में निवास करने वाले प्रवासियों के लिए शरण-स्‍थल होंगे कि बिना किसी अभिप्राय से किसी मनुष्‍य की हत्‍या करने वाला व्यक्‍ति वहाँ भाग कर शरण ले सके।</verse>
				<verse number="16">‘किन्‍तु यदि उसने लोहे की वस्‍तु से उस मनुष्‍य पर ऐसा प्रहार किया कि वह मर गया है, तो प्रहार करनेवाला मनुष्‍य हत्‍यारा है। हत्‍यारे को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="17">यदि वह अपने हाथ के पत्‍थर से, जिससे मारने से मृत्‍यु हो सकती है, उस मनुष्‍य पर प्रहार करता है; और वह मर जाता है तो प्रहार करनेवाला हत्‍यारा है। हत्‍यारे को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="18">अथवा यदि वह अपने हाथ की लकड़ी से, जिससे मारने से मृत्‍यु हो सकती है, उस मनुष्‍य पर प्रहार करता है, और वह मर जाता है तो प्रहार करने वाला हत्‍यारा है। हत्‍यारे को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="19">रक्‍त का प्रतिशोधी स्‍वयं हत्‍यारे का वध करेगा। जब भी वह उससे मिलेगा, वह उसको मृत्‍युदण्‍ड देगा।</verse>
				<verse number="20">‘उसी तरह यदि उसने घृणावश उस मनुष्‍य को छुरा मारा है, अथवा घात लगाकर उस पर घातक अस्‍त्र फेंका है, जिससे वह मर गया है,</verse>
				<verse number="21">अथवा उसने शत्रुतावश उस पर हाथ से ऐसा प्रहार किया है कि वह मर गया है, तो प्रहार करने वाले व्यक्‍ति को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। वह हत्‍यारा है। जब भी वह रक्‍त के प्रतिशोधी से मिलेगा, प्रतिशोधी उसका वध कर देगा।</verse>
				<verse number="22">‘किन्‍तु यदि उसने शत्रुतावश नहीं वरन् संयोगवश छुरा मारा है, अथवा बिना घात लगाए उस पर घातक अस्‍त्र फेंका है,</verse>
				<verse number="23">अथवा ऐसा पत्‍थर मारा, जिससे मारने से मृत्‍यु हो सकती है, परन्‍तु उसे न देख कर, उस पर पत्‍थर फेंका जिससे वह मर गया, यद्यपि वह उसका शत्रु नहीं था और न ही वह उसको हानि पहुँचाना चाहता था,</verse>
				<verse number="24">तो इस्राएली मंडली न्‍याय के इन सिद्धान्‍तों के अनुसार प्रहार करने वाले व्यक्‍ति और रक्‍त-प्रतिशोधी के मध्‍य न्‍याय करेगी:</verse>
				<verse number="25">मंडली रक्‍त-प्रतिशोधी के हाथ से हत्‍यारे को मुक्‍त करेगी। मंडली उसे उस शरण-नगर वापस भेज देगी, जहाँ वह भाग गया था। वह तब तक उसमें निवास करेगा, जब तक महापुरोहित की मृत्‍यु न हो जाए, जिसका पवित्र तेल से अभ्‍यंजन किया गया है।</verse>
				<verse number="26">किन्‍तु यदि हत्‍यारा उस शरण-नगर की सीमा के बाहर कभी जाएगा, जहाँ उसने भागकर शरण ली है,</verse>
				<verse number="27">और रक्‍त का प्रतिशोधी उसको शरण-नगर की सीमा के बाहर पाएगा और प्रतिशोधी उसकी हत्‍या करेगा, तो उस पर उसके रक्‍त का दोष नहीं लगेगा;</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि जब तक महापुरोहित की मृत्‍यु न हो जाए तब तक हत्‍यारे को अपने शरण-नगर के भीतर ही निवास करना चाहिए। महापुरोहित की मृत्‍यु के पश्‍चात् हत्‍यारा अपनी पैतृक भूमि को लौट सकता है।</verse>
				<verse number="29">‘ये बातें तुम्‍हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक, तुम्‍हारे निवास-स्‍थानों में तुम्‍हारे लिए न्‍याय-सिद्धान्‍त की संविधि होंगी।</verse>
				<verse number="30">किसी की हत्‍या करने वाले व्यक्‍ति को गवाहों की गवाही के आधार पर मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="31">तुम हत्‍यारे से, जिसको मृत्‍यु-दण्‍ड सुनाया गया है, उसके प्राण के विमोचन के हेतु उद्धार का शुल्‍क नहीं लेना। उसे निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="32">तुम उस व्यक्‍ति से भी उद्धार का शुल्‍क मत लेना, जिसने शरण-नगर में भाग कर शरण ली है, और जो महापुरोहित की मृत्‍यु के पूर्व ही अपनी भूमि को लौटकर वहाँ निवास करना चाहता है।</verse>
				<verse number="33">जिस देश में तुम रहते हो, उसको दूषित मत करना; क्‍योंकि हत्‍या का रक्‍त देश को दूषित करता है, और देश के लिए किसी भी प्रकार प्रायश्‍चित्त नहीं किया जा सकता है, केवल उस व्यक्‍ति के रक्‍त से जिसने हत्‍या की है।</verse>
				<verse number="34">जिस देश में तुम रहते हो, और जिसके मध्‍य मैं निवास करता हूं, उसको तुम अशुद्ध मत करना क्‍योंकि मैं-प्रभु इस्राएली समाज के मध्‍य निवास करता हूं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="36">
				<verse number="1">यूसुफ के वंशजों में से गिलआद के वंश के विभिन्न परिवारों के मुखिया मूसा के पास आए। गिलआद माकीर का पुत्र और मनश्‍शे का पोता था। उन्‍होंने मूसा और इस्राएली समाज के परिवारों के मुखियों के सम्‍मुख कहा,</verse>
				<verse number="2">‘हे हमारे स्‍वामी, प्रभु ने आपको आज्ञा दी थी कि आप यह देश चिट्ठी डालकर पैतृक अधिकार के लिए इस्राएलियों को दे दें। प्रभु ने आपको यह भी आज्ञा दी थी कि आप हमारे भाई सलापहद की पैतृक भूमि उसकी पुत्रियों को सौंप दें।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु यदि वे इस्राएली कुलों के अन्‍य पुत्रों से विवाह करेंगी, तो उनकी पैतृक भूमि हमारे कुल की पैतृक भूमि से अलग की जाएगी, और वह उस कुल में सम्‍मिलित की जाएगी, जिसमें उनका विवाह होगा। इस प्रकार हमारा पैतृक भूमि-भाग कम हो जाएगा।</verse>
				<verse number="4">जब इस्राएलियों का जुबली वर्ष आएगा, तब सलापहद की पुत्रियों की पैतृक भूमि उस कुल की पैतृक भूमि में सम्‍मिलित कर ली जाएगी, जिसमें उनका विवाह होगा। उनकी पैतृक भूमि हमारे पिता के कुल की पैतृक भूमि में से अलग की जाएगी।’</verse>
				<verse number="5">मूसा ने प्रभु की आज्ञा के अनुसार इस्राएली समाज को आदेश दिया, ‘यूसुफ-वंशीय कुल न्‍यायोचित बात कहता है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने सलापहद की पुत्रियों के सम्‍बन्‍ध में यह आज्ञा दी है: जो पुरुष उनकी दृष्‍टि में अच्‍छे हैं, वे उनसे विवाह करें; किन्‍तु वे अपने पिता के कुल के गोत्र में ही विवाह करेंगी।</verse>
				<verse number="7">इस्राएली समाज की पैतृक भूमि एक कुल से दूसरे कुल में हस्‍तान्‍तरित नहीं होगी। प्रत्‍येक इस्राएली व्यक्‍ति अपनी पैतृक कुल की भूमि से सम्‍बद्ध रहेगा।</verse>
				<verse number="8">प्रत्‍येक कन्‍या, जो किसी भी इस्राएली कुल में पैतृक भूमि की उत्तराधिकारिणी होगी, वह अपने पिता के कुल के ही गोत्र के पुरुष की पत्‍नी बनेगी, जिससे प्रत्‍येक इस्राएली पुरुष अपने पूर्वजों की भूमि का उत्तराधिकारी बना रहे।</verse>
				<verse number="9">इस कारण पैतृक भूमि एक कुल से दूसरे कुल में हस्‍तान्‍तरित नहीं होगी। प्रत्‍येक इस्राएली कुल अपनी पैतृक भूमि से सम्‍बद्ध रहेगा।’</verse>
				<verse number="10">जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, वैसा ही सलापहद की पुत्रियों ने किया।</verse>
				<verse number="11">इसलिए सलापहद की पुत्रियों ने, अर्थात् महला, तीर्सा, हाग्‍ला, मिल्‍का और नोआ ने अपने चाचाओं के पुत्रों से विवाह कर लिया।</verse>
				<verse number="12">उनका विवाह यूसुफ के पुत्र मनश्‍शे-वंशीय गोत्र में हुआ, और इस प्रकार उनकी पैतृक भूमि उनके पिता के गोत्र के कुल में ही बनी रही।</verse>
				<verse number="13">जो आज्ञाएं और न्‍याय-सिद्धान्‍त प्रभु ने मूसा के द्वारा इस्राएली समाज को मोआब के मैदान में, यर्दन नदी के किनारे यरीहो के सम्‍मुख दिए, वे ये ही हैं।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="5">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">जो बातें मूसा ने समस्‍त इस्राएली समाज से यर्दन नदी के उस पार के निर्जन प्रदेश में कहीं, वे ये हैं। वह स्‍थान सूफ के सम्‍मुख अराबाह में, पारन और तोफल, लाबान, हसेरोत और दी-जाहब के मध्‍य में है।</verse>
				<verse number="2">होरेब पर्वत से कादेश-बर्नेअ तक की यात्रा सेईर पर्वत के मार्ग से होकर ग्‍यारह दिन की है।</verse>
				<verse number="3">जो बातें इस्राएली समाज से कहने की आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार मूसा ने वे बातें उनसे चालीसवें वर्ष के ग्‍यारहवें महीने के पहले दिन कहीं।</verse>
				<verse number="4">जब मूसा ने एमोरी जाति के राजा सीहोन को, जो हेश्‍बोन में रहता था, और बाशान के राजा ओग को, जो अश्‍तारोत तथा एद्रेई में रहता था, पराजित किया, तब उसके पश्‍चात्</verse>
				<verse number="5">मोआब देश में, यर्दन नदी के उस पार उन्‍होंने स्‍वयं इस व्‍यवस्‍था की व्‍याख्‍या करना आरम्‍भ किया। मूसा ने कहा:</verse>
				<verse number="6">‘हमारा प्रभु परमेश्‍वर होरेब पर्वत पर हमसे बोला था। उसने कहा था, “तुम इस पर्वत पर पर्याप्‍त समय तक ठहर चुके हो।</verse>
				<verse number="7">अत: आगे बढ़ो। तुम प्रस्‍थान करो; और एमोरी जाति के पहाड़ी प्रदेश में, और अराबाह में निवास करनेवालों के पास, पर्वतीय क्षेत्र में, निचले मैदान में, नेगेब प्रदेश में और समुद्र-तट पर, कनानी जाति के देश और लबानोन में, महानदी तक, अर्थात् फरात नदी तक जाओ।</verse>
				<verse number="8">देखो, मैंने तुम्‍हारे सम्‍मुख यह देश प्रस्‍तुत किया है। जो देश देने की शपथ, मैं-प्रभु ने तुम्‍हारे पूर्वज अब्राहम, इसहाक और याकूब से खाई थी कि मैं उन्‍हें तथा उनके पश्‍चात् उनके वंशजों को वह देश दूंगा, उसमें जाओ और उस पर अधिकार करो।”</verse>
				<verse number="9">‘उस समय मैंने तुमसे कहा था, “मैं अकेला तुम्‍हारा भार नहीं संभाल सकता।</verse>
				<verse number="10">तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हें असंख्‍य बना दिया है। देखो, आज तुम आकाश के तारों के समान असंख्‍य हो।</verse>
				<verse number="11">तुम्‍हारे पूर्वजों का प्रभु परमेश्‍वर अपने वचन के अनुसार तुम्‍हें हजार गुना और बढ़ाए तथा तुम्‍हें आशिष दे।</verse>
				<verse number="12">मैं कैसे अकेले तुम्‍हारे बोझ को, तुम्‍हारे भार को वहन कर सकता हूं, तुम्‍हारे झगड़ों को सह सकता हूं?</verse>
				<verse number="13">अत: तुम अपने-अपने कुल में से बुद्धिमान, समझदार और अनुभवी व्यक्‍ति चुनो। मैं उन्‍हें तुम्‍हारे नेता नियुक्‍त करूंगा।”</verse>
				<verse number="14">तुमने मुझे यह उत्तर दिया था, “जो बात आपने हमसे कही है, उसको करना अच्‍छा है।”</verse>
				<verse number="15">इसलिए मैंने तुम्‍हारे कुलों के मुखिया, बुद्धिमान और अनुभवी व्यक्‍ति लिये और उन्‍हें तुम्‍हारे ऊपर नेता नियुक्‍त किये: हजार-हजार, सौ-सौ, पचास-पचास और दस-दस के समूह पर नायक, और तुम्‍हारे कुलों के लिए शास्‍त्री भी नियुक्‍त किये।</verse>
				<verse number="16">मैंने उस समय तुम्‍हारे शासकों को आदेश दिया था, “तुम अपने भाई-बहिनों का मुकदमा निष्‍पक्ष रूप से चुनना, तथा उनके मध्‍य अथवा किसी सजातीय व्यक्‍ति और प्रवासी व्यक्‍ति के मध्‍य धार्मिकता से न्‍याय करना।</verse>
				<verse number="17">तुम मुंह देख कर न्‍याय मत करना। बड़े और छोटे मनुष्‍य का मुकदमा समान भाव से सुनना। तुम किसी भी व्यक्‍ति से मत डरना; क्‍योंकि न्‍याय परमेश्‍वर का है। यदि तुम्‍हें कोई मुकदमा कठिन प्रतीत हो, तो तुम उसको मेरे पास लाना। मैं उसको सुनूंगा।”</verse>
				<verse number="18">जो-जो कार्य तुम्‍हें करने थे, उन सबको करने का आदेश मैंने उस समय तुम्‍हें दिया था।</verse>
				<verse number="19">‘हमने होरेब पर्वत से प्रस्‍थान किया, और हम उस विशाल तथा भयानक निर्जन प्रदेश में गए, जो तुमने देखा है। जैसी आज्ञा हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने दी थी, उसके अनुसार हम एमोरी पहाड़ी प्रदेश के मार्ग से होते हुए कादेश-बर्नेअ के मरूद्यान तक आए।</verse>
				<verse number="20">मैंने तुमसे कहा था, “तुम एमोरी पहाड़ी प्रदेश तक आ गए हो। उसको हमारा प्रभु परमेश्‍वर हमें दे रहा है।</verse>
				<verse number="21">देखो, तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे सम्‍मुख यह देश प्रस्‍तुत किया है। जाओ, और अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर के वचन के अनुसार उस पर अधिकार कर लो। मत डरो, और न निराश हो।”</verse>
				<verse number="22">तब तुम-सब मेरे पास आए थे। तुमने कहा था, “हम अपने आगे कुछ पुरुषों को भेज दें। वे हमारे लिए उस देश की छान-बीन करें, और लौटकर हमें उस मार्ग की सूचना दें जिससे हमें वहां जाना चाहिए। वे हमें उन नगरों का पता दें जिनमें हमें प्रवेश करना होगा।”</verse>
				<verse number="23">यह बात मुझे अपनी दृष्‍टि में भली लगी थी। अत: मैंने प्रत्‍येक कुल से एक पुरुष, अर्थात् तुममें से बारह पुरुष लिये।</verse>
				<verse number="24">वे आगे बढ़े और पहाड़ी प्रदेश पर चढ़ गए। उन्‍होंने एश्‍कोल की घाटी में प्रवेश किया, और उस देश का भेद ले लिया।</verse>
				<verse number="25">वे अपने-अपने हाथ में उस देश के फल लेकर हमारे पास लौटे थे। वे हमारे पास ये सूचना भी लाए थे। उन्‍होंने कहा था, “जो देश हमारा प्रभु परमेश्‍वर हमें दे रहा है, वह अच्‍छा है।”</verse>
				<verse number="26">किन्‍तु तुमने वहां जाना अस्‍वीकार कर दिया। तुमने अपने प्रभु परमेश्‍वर के वचन से विद्रोह किया।</verse>
				<verse number="27">तुमने अपने तम्‍बुओं में बक-बक की और कहा, “प्रभु हमसे बैर करता है, इसलिए वह हमें मिस्र देश से निकालकर लाया है कि एमोरी जाति के हाथ में हमें सौंप दे, और इस प्रकार हमें नष्‍ट कर दे।</verse>
				<verse number="28">हम कहां जा रहे हैं? स्‍वयं हमारे भाइयों ने हमारा हृदय निरुत्‍साह कर दिया है। वे कहते हैं, ‘वहां के लोग हमसे अधिक ऊंचे और अधिक बलवान हैं। उनके नगर विशाल हैं, जिनके गगन-चुम्‍बी परकोटे हैं। इसके अतिरिक्‍त हमने वहां दानव के वंशजों को भी देखा है।” ”</verse>
				<verse number="29">तब मैंने तुमसे कहा था, “तुम उनसे मत डरो, और न आतंकित हो।</verse>
				<verse number="30">तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर, जो तुम्‍हारे आगे-आगे चलता है, स्‍वयं तुम्‍हारे लिए युद्ध करेगा; जैसा उसने तुम्‍हारी आंखों के सामने मिस्र देश में किया था।</verse>
				<verse number="31">तुमने निर्जन प्रदेश में भी यही देखा था कि जैसे मनुष्‍य अपने बच्‍चे को गोद में उठाकर ले जाता है, वैसे ही तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें ले गया। जब तक तुम इस स्‍थान पर नहीं पहुंच गए, तब तक वह तुम्‍हें उन सब मार्गों पर उठाकर ले गया जिन पर तुम गए थे।</verse>
				<verse number="32">इस वचन के होते हुए भी तुमने अपने प्रभु परमेश्‍वर पर विश्‍वास नहीं किया था,</verse>
				<verse number="33">जो मार्ग में तुम्‍हारे आगे-आगे गया था कि तुम्‍हारे लिए तम्‍बू गाड़ने के लिए स्‍थान ढूंढ़े। वह रात में अग्‍नि तथा दिन में मेघ में होकर तुम्‍हें वह मार्ग दिखाता रहा, जिस पर तुम्‍हें चलना चाहिए।”</verse>
				<verse number="34">‘प्रभु ने तुम्‍हारी बातें सुनी थीं, और वह क्रुद्ध हुआ था। तब उसने शपथ खाई,</verse>
				<verse number="35">“जो देश तुम्‍हारे पूर्वजों को प्रदान करने की शपथ मैंने खाई है, उस उत्तम देश को इस बुरी पीढ़ी का एक भी व्यक्‍ति नहीं देख सकेगा;</verse>
				<verse number="36">केवल यपून्ने का पुत्र कालेब उसको देखेगा। जिस देश की भूमि पर उसने पैर रखे हैं, वह मैं उसे तथा उसके वंशजों को प्रदान करूँगा; क्‍योंकि उसने मुझ-प्रभु का पूर्णत: अनुसरण किया है।”</verse>
				<verse number="37">प्रभु तुम्‍हारे कारण मुझ पर भी क्रुद्ध हुआ था। उसने कहा था, “तू भी वहाँ नहीं जा सकेगा;</verse>
				<verse number="38">वरन् तेरा सेवक नून का पुत्र यहोशुअ वहां प्रवेश करेगा। तू उसको प्रोत्‍साहन देना; क्‍योंकि उसके द्वारा ही इस्राएली उस देश को अपने पैतृक अधिकार में करेंगे।</verse>
				<verse number="39">इसके अतिरिक्‍त तुम्‍हारे छोटे-छोटे बच्‍चे, जिनके विषय में तुमने कहा था कि वे लूट लिये जाएंगे और तुम्‍हारे वे बालक, जो अभी भली-बुरी बातों को नहीं जानते, वे वहां प्रवेश करेंगे। मैं उन्‍हें ही उस देश को प्रदान करूंगा, और वे उस पर अधिकार करेंगे।</verse>
				<verse number="40">पर तुम, लौटो और अकाबा की खाड़ी के मार्ग से निर्जन प्रदेश की ओर प्रस्‍थान करो।”</verse>
				<verse number="41">‘तब तुमने मुझे यह उत्तर दिया था, “हमने प्रभु के प्रति पाप किया है। हम पहाड़ी प्रदेश पर चढ़ेंगे, और युद्ध करेंगे; जैसी प्रभु ने हमें आज्ञा दी है।” अत: सब मनुष्‍यों ने अपने-अपने अस्‍त्र-शस्‍त्र बांध लिये। उन्‍होंने सोचा था कि पहाड़ी प्रदेश पर चढ़ना सरल कार्य है।</verse>
				<verse number="42">परन्‍तु प्रभु ने मुझ से कहा, “तू उनसे यह कह: पहाड़ी प्रदेश पर मत चढ़ो, और न युद्ध ही करो; क्‍योंकि मैं तुम्‍हारे मध्‍य नहीं हूं। ऐसा न हो कि तुम अपने शत्रुओं से पराजित हो जाओ।”</verse>
				<verse number="43">मैंने तुमसे कहा, परन्‍तु तुमने मेरी बात नहीं सुनी। तुमने प्रभु के वचन से विद्रोह किया। तुम ढीठ बन गए, और पहाड़ी प्रदेश पर चढ़ गए।</verse>
				<verse number="44">तब उस पहाड़ी प्रदेश में निवास करने वाले एमोरी जाति के लोग तुम्‍हारा सामना करने के लिए निकल आए। उन्‍होंने मधुमक्‍खी के सदृश तुम्‍हारा पीछा किया, और सेईर देश के होर्मा नगर तक तुम्‍हें खदेड़ दिया।</verse>
				<verse number="45">तुम लौटे थे। तुम प्रभु के सम्‍मुख रोए थे। परन्‍तु प्रभु ने तुम्‍हारी बात नहीं सुनी, और न तुम्‍हारी ओर ध्‍यान ही दिया।</verse>
				<verse number="46">अत: तुम्‍हें कादेश मरूद्यान में अनेक दिन तक रहना पड़ा। वस्‍तुत: तुमने बहुत-बहुत दिन तक वहां निवास किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">‘तत्‍पश्‍चात् हम मुड़े थे। हमने अकाबा की खाड़ी के मार्ग से निर्जन प्रदेश की ओर प्रस्‍थान किया था, जैसा प्रभु मुझ से बोला था। हम अनेक दिन तक सेईर पर्वत के चारों ओर घूमते रहे।</verse>
				<verse number="2">तब प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="3">“तुम इस पहाड़ी प्रदेश के चारों ओर पर्याप्‍त समय तक घूम चुके। अब तुम उत्तर की ओर बढ़ो।</verse>
				<verse number="4">तू लोगों को यह आदेश दे: अब तुम सेईर-निवासियों, अर्थात् अपने भाई-बन्‍धु एसाव वंशियों की सीमा से होकर जाओगे। वे तुमसे डर जाएंगे। किन्‍तु तुम अत्‍यन्‍त सावधान रहना।</verse>
				<verse number="5">उन्‍हें युद्ध के लिए मत उकसाना; क्‍योंकि मैं तुम्‍हें उनकी भूमि का एक टुकड़ा भी नहीं दूंगा; नहीं, पैर का तलवा रखने तक के लिए भी भूमि नहीं दूंगा। मैंने एसाव को सेईर पर्वत पैतृक अधिकार के लिए प्रदान किया है।</verse>
				<verse number="6">तुम रुपया देकर उनसे भोजन-सामग्री खरीदना और तब तुम खाना। इसी प्रकार तुम रुपया देकर उनसे पेय-जल खरीदना और तब तुम पीना।</verse>
				<verse number="7">मैंने, तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे हाथों से किए गए सब कार्यों पर आशिष दी है। मैं इस विशाल निर्जन प्रदेश में यात्रा के समय तुम्‍हारी देख-भाल करता आया हूं। मैं तुम्‍हारा प्रभु-परमेश्‍वर, इन चालीस वर्षों की अवधि में तुम्‍हारे साथ रहा हूं, और तुम्‍हें किसी वस्‍तु का अभाव नहीं हुआ।”</verse>
				<verse number="8">अत: हम सेईर-निवासियों, अपने भाई-बन्‍धु एसाव वंशियों से दूर, अराबाह, ऐलोत और एस्‍योन-गेबर के मार्ग से दूर चले गए थे। ‘हम आगे बढ़े थे। हमने मोआब के निर्जन प्रदेश की ओर प्रस्‍थान किया था।</verse>
				<verse number="9">तब प्रभु ने मुझसे कहा था, “मोआब को मत सताना, और न युद्ध के लिए उकसाना; क्‍योंकि मैं तुझे अधिकार करने के लिए उसकी भूमि का एक टुकड़ा भी नहीं दूंगा। मैंने लोट के वंशजों को आर नगर पैतृक-अधिकार के लिए प्रदान किया है।”</verse>
				<verse number="10">(इनके पहले एमी जाति के लोग वहां रहते थे। वे बलवान और संख्‍या में बहुत थे। वे अनक वंशियों के सदृश कद में ऊंचे थे।</verse>
				<verse number="11">वे अनक वंशियों के समान रपाई नाम से विख्‍यात् हैं, किन्‍तु मोआबी जाति के लोग उन्‍हें एमी कहते हैं।</verse>
				<verse number="12">इनके पहले होरी जाति के लोग सेईर में रहते थे, परन्‍तु एसाव वंशियों ने उन्‍हें निकाल दिया। उन्‍होंने वहां उनको नष्‍ट कर दिया, और उनके स्‍थान पर स्‍वयं बस गए; जैसा इस्राएली समाज ने अपने अधिकृत देश में किया जिसको प्रभु ने उन्‍हें प्रदान किया था।)</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने कहा था, “अब उठो, और जेरद नदी को पार करो।” अतएव हमने जेरद नदी पार की थी।</verse>
				<verse number="14">‘जब हमने कादेश-बर्नेअ मरूद्यान से प्रस्‍थान किया था, तब से जेरद नदी को पार करने तक अड़तालीस वर्ष व्‍यतीत हुए हैं। इस प्रकार सम्‍पूर्ण एक पीढ़ी, अर्थात् युद्ध के योग्‍य पुरुष, हमारे पड़ाव के मध्‍य से समाप्‍त हो चुके हैं; जैसी शपथ प्रभु ने उनसे खायी थी।</verse>
				<verse number="15">जब तक वे सब समाप्‍त नहीं हो गए तब तक प्रभु का हाथ पड़ाव के मध्‍य से उनको समाप्‍त करने के लिए उनके विरुद्ध उठा रहा।</verse>
				<verse number="16">जब युद्ध के योग्‍य सब पुरुष समाप्‍त हो गए और इस्राएली लोगों के मध्‍य मर गए,</verse>
				<verse number="17">तब प्रभु मुझसे बोला था,</verse>
				<verse number="18">“तू आज आर नगर के निकट मोआब की सीमा पार करना।</verse>
				<verse number="19">जब तू अम्‍मोन वंशियों की सीमा पर पहुंचेगा तब उन्‍हें मत सताना, और न युद्ध के लिए उन्‍हें उकसाना; क्‍योंकि मैं तुझे अधिकार करने के लिए अम्‍मोन वंशियों की भूमि का एक टुकड़ा भी नहीं दूंगा। मैंने लोट के वंशजों को उसे पैतृक-अधिकार के लिए प्रदान किया है।”</verse>
				<verse number="20">(वह भी रपाई देश के नाम से विख्‍यात है। इनके पहले रपाई जाति के लोग वहां रहते थे, किन्‍तु अम्‍मोन वंशीय उन्‍हें जम्‍जूम्‍मी कहते हैं।</verse>
				<verse number="21">वे बलवान और संख्‍या में बहुत थे। वे अनक वंशियों के सदृश कद में ऊंचे थे। किन्‍तु प्रभु ने अम्‍मोनियों के सामने ही उन्‍हें नष्‍ट कर दिया। उन्‍होंने उन्‍हें निकाल दिया, और वे उनके स्‍थान पर स्‍वयं बस गए।</verse>
				<verse number="22">ऐसा ही प्रभु ने सेईर-निवासी एसाव वंशियों के लिए किया था। उसने उनके सामने ही होरी जाति को नष्‍ट कर दिया। उन्‍होंने उन्‍हें निकाल दिया, और वे उनके स्‍थान पर स्‍वयं बस गए; और आज तक बसे हुए हैं।</verse>
				<verse number="23">इसी प्रकार गांवों में रहने वाली अव्‍वी जाति के लोगों को, जो गाजा तक फैले थे, कप्‍तोर देश से बाहर निकले हुए कप्‍तोरी लोगों ने नष्‍ट कर दिया, और स्‍वयं उनके स्‍थान पर बस गए।)</verse>
				<verse number="24">“उठो। प्रस्‍थान करो। अर्नोन नदी को पार करो। देखो, मैंने हेश्‍बोन के राजा, और एमोरी जातीय सीहोन को तथा उसके देश को तुम्‍हारे हाथ में सौंप दिया है। उस पर अधिकार करना आरम्‍भ करो। उसे युद्ध के लिए उकसाओ।</verse>
				<verse number="25">मैं आज आकाश के नीचे रहने वाले सब लोगों में तुम्‍हारा आतंक और भय उत्‍पन्न करूंगा। वे तुम्‍हारे आगमन की सूचना सुनकर कांपने लगेंगे; वे तुम्‍हारे कारण आतंकित होंगे।”</verse>
				<verse number="26">‘अत: मैंने कदेमोत के निर्जन प्रदेश से हेश्‍बोन के राजा सीहोन के पास दूत भेजे थे। उनके द्वारा यह शान्‍ति-सन्‍देश कहा था,</verse>
				<verse number="27">“मुझे अपने देश में से जाने दीजिए। मैं सड़क-सड़क चला जाऊंगा; मैं न दाहिनी ओर न बायीं ओर मुड़ूंगा।</verse>
				<verse number="28">आप रुपया लेकर मुझे भोजन-सामग्री बेचना, और तब मैं खाऊंगा। इसी प्रकार आप रुपया लेकर मुझे पेय-जल देना, और तब मैं पीऊंगा। मुझे पैदल ही जाने दीजिए,</verse>
				<verse number="29">जैसा सेईर-निवासी एसाव वंशियों और आर-निवासी मोआब वंशियों ने मेरे साथ किया है। मैं यर्दन नदी पार कर उस देश में पहुंचना चाहता हूं, जो हमारा प्रभु परमेश्‍वर हमें प्रदान कर रहा है।”</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु हेश्‍बोन के राजा सीहोन ने हमें अपने पास से होकर नहीं जाने दिया; क्‍योंकि तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने उसकी आत्‍मा को कठोर, और हृदय को हठीला बना दिया था, जिससे वह उसे तुम्‍हारे हाथ में सौंप दे, जैसे वह आज भी है।</verse>
				<verse number="31">प्रभु ने मुझसे कहा था, “देख, मैंने सीहोन और उसका देश तुझे प्रदान करना आरम्‍भ कर दिया है। तू भी उस पर अधिकार करना आरम्‍भ कर जिससे तू उसको अधिकृत कर सके।”</verse>
				<verse number="32">तब सीहोन अपने सब सैनिकों के साथ हमारा सामना करने, हमसे याहस में युद्ध करने के लिए निकल आया था।</verse>
				<verse number="33">परन्‍तु हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने उसे हमें सौंप दिया, और हमने उसे, उसके पुत्रों और उसके सब सैनिकों को पराजित कर दिया।</verse>
				<verse number="34">हमने उस समय उसके सब नगरों पर अधिकार कर लिया और एक-एक पुरुष, स्‍त्री, बच्‍चे और नगर को अर्पित समझकर पूर्णत: नष्‍ट कर दिया। हमने पालतू पशुओं के अतिरिक्‍त कुछ भी जीवित नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="35">जो नगर हमने अधिकार में किए थे, उनकी लूट के साथ हमने इन पशुओं को अपने लिए लूटा था।</verse>
				<verse number="36">अरोएर नगर से जो अर्नोन घाटी के छोर पर है, और उस नगर से, जो घाटी में स्‍थित है, गिलआद तक एक भी नगर हमारी पहुंच से बाहर नहीं था। हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने सब नगर हमें सौंप दिए थे।</verse>
				<verse number="37">तुम केवल अम्‍मोन वंशियों के देश के निकट, अर्थात् यब्‍बोक नदी के समस्‍त तटीय प्रदेश, पहाड़ी क्षेत्र के नगरों तथा अपने प्रभु परमेश्‍वर द्वारा वर्जित स्‍थानों के निकट नहीं गए थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">‘हम आगे बढ़े थे, और बाशान के मार्ग की ओर गए थे। तब बाशान का राजा ओग अपने सब सैनिकों के साथ हमारा सामना करने, हमसे एद्रेई में युद्ध करने के लिए निकल आया।</verse>
				<verse number="2">परन्‍तु प्रभु ने मुझसे यह कहा था, “उससे मत डर क्‍योंकि मैंने उसे, उसके सब सैनिकों को तथा उसके देश को तेरे हाथ में दे दिया है। जैसा तूने एमोरियों के राजा सीहोन के साथ, जो हेश्‍बोन में रहता था, किया था, वैसा ही उसके साथ करना।”</verse>
				<verse number="3">अत: हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने बाशान के राजा ओग को तथा उसके सब सैनिकों को भी हमारे हाथ सौंप दिया। हमने उसको इस प्रकार मारा कि उसका एक भी व्यक्‍ति जीवित नहीं बचा।</verse>
				<verse number="4">हमने उस समय उसके सब नगर ले लिये थे। एक भी नगर ऐसा नहीं बचा था जिसको हमने उनसे नहीं लिया था: साठ नगर, अर्गोब का समस्‍त क्षेत्र, बाशान में ओग का राज्‍य ही हमने ले लिया था।</verse>
				<verse number="5">ये सब किलाबन्‍द नगर थे। इनके ऊंचे-ऊंचे परकोटे, द्वार और अर्गलाएं थीं। इन नगरों के अतिरिक्‍त अनेक गांव थे, जिनमें परकोटे नहीं थे।</verse>
				<verse number="6">जैसा हमने हेश्‍बोन के राजा सीहोन को नष्‍ट किया था वैसा ही उनको पूर्णत: नष्‍ट कर दिया; पुरुष, स्‍त्री और बच्‍चे सहित एक-एक नगर को अर्पित समझकर पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु हमने पशुओं और नगरों की लूट को अपने लिए लूट लिया।</verse>
				<verse number="8">हमने उस समय एमोरी जाति के दो राजाओं के हाथ से उनके देश छीन लिए थे, जो यर्दन नदी के उस पार थे, जिनकी सीमा अर्नोन घाटी से हेर्मोन पर्वत तक थी।</verse>
				<verse number="9">(सीदोनी-जाति के लोग हेर्मोन को सीर्योन कहते हैं, पर एमोरी जाति के लोग उसको सनीर कहते हैं।)</verse>
				<verse number="10">पठार के सब नगर, सम्‍पूर्ण गिलआद, तथा ओग के बाशान राज्‍य के नगर−सल्‍काह और एद्रई−तक समस्‍त बाशान हमने ले लिया था।</verse>
				<verse number="11">(बाशान का राजा ओग रपाई जाति का अन्‍तिम जीवित व्यक्‍ति था। उसकी शव-पेटिका लोह-पाषण की थी। वह अम्‍मोनियों के रब्‍बाह नगर में अब तक विद्यमान है। मानक माप के अनुसार वह प्राय: चार मीटर लम्‍बी और डेढ़ मीटर चौड़ी थी।)</verse>
				<verse number="12">‘उस समय जब हमने इस देश पर अधिकार किया था, तब मैंने रूबेन वंशियों और गाद वंशियों को अरोएर नगर, जो अर्नोन घाटी के छोर पर स्‍थित है, और नगरों सहित गिलआद का आधा पहाड़ी प्रदेश दिया था।</verse>
				<verse number="13">मैंने मनश्‍शे गोत्र के आधे वंशजों को, शेष गिलआद प्रदेश और सम्‍पूर्ण बाशान−ओग का राज्‍य−अर्थात् अर्गोब का समस्‍त क्षेत्र दिया था। (बाशान का यह सम्‍पूर्ण क्षेत्र रपाई देश कहलाता है।</verse>
				<verse number="14">मनश्‍शे के पुत्र याईर ने अर्गोब का समस्‍त क्षेत्र, अर्थात् गशूरी और मआकाती राज्‍यों की सीमा तक बाशान देश लिया था और अपने नाम पर इन गांवों का नाम हब्‍बोत-याईर रखा, जैसा आज तक है।)</verse>
				<verse number="15">मैंने माकीर को गिलआद प्रदेश प्रदान किया था।</verse>
				<verse number="16">मैंने रूबेन वंशियों और गाद वंशियों को गिलआद प्रदेश से अर्नोन नदी तक का क्षेत्र दिया था। अर्नोन घाटी का मध्‍य क्षेत्र उनकी सीमा थी, और अम्‍मोनियों की सीमा, यब्‍बोक नदी तक थी।</verse>
				<verse number="17">अराबाह क्षेत्र और यर्दन नदी भी, किन्नेरेत की झील से अराबाह के सागर (मृत सागर) तक, अर्थात् पूर्व दिशा में पिस्‍गाह के ढालों के नीचे तक सीमा बनाते थे।</verse>
				<verse number="18">‘मैंने उस समय तुम्‍हें यह आदेश दिया था: “तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हें अधिकार करने के लिए यह देश प्रदान किया है। तुम्‍हारे समस्‍त शूरवीर, सशस्‍त्र पुरुष, अपने इस्राएली भाई-बन्‍धुओं के आगे उस पार जाएंगे।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु तुम्‍हारी पत्‍नी, शिशु और पालतू पशु (मैं जानता हूं कि तुम्‍हारे पास असंख्‍य पशु हैं) उन नगरों में जिनको मैंने तुम्‍हें दिया है, उस समय तक रहेंगे,</verse>
				<verse number="20">जब तक प्रभु तुम्‍हारे भाई-बन्‍धुओं को भी तुम्‍हारे समान शान्‍ति-स्‍थल नहीं प्रदान करेगा और वे उस प्रदेश को अपने अधिकार में नहीं कर लेंगे जो तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर उन्‍हें यर्दन नदी के उस पार प्रदान कर रहा है। तत्‍पश्‍चात् तुम में से प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने-अपने अधिकार-क्षेत्र को, जो मैंने उसे प्रदान किया है, लौट आएगा।”</verse>
				<verse number="21">मैंने उस समय यहोशुअ को यह आदेश दिया था, “जो कुछ प्रभु तुम्‍हारे परमेश्‍वर ने इन दो राजाओं के साथ किया है, उसको स्‍वयं तेरी आंखों ने देखा है। वह ऐसा ही कार्य उन सब राज्‍यों के साथ भी करेगा, जहां तू जा रहा है।</verse>
				<verse number="22">तू उनसे मत डरना, क्‍योंकि तू नहीं, वरन् तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे लिए युद्ध करेगा।”</verse>
				<verse number="23">‘मैंने उस समय प्रभु से यह अनुनय-विनय की थी:</verse>
				<verse number="24">“हे स्‍वामी, हे प्रभु! तूने अपने सेवक को अपनी महानता, अपना भुजबल दिखाना आरम्‍भ ही किया है। तेरे अतिरिक्‍त, आकाश अथवा पृथ्‍वी पर और कौन ईश्‍वर है, जो तेरे सामर्थ्यपूर्ण कार्यों के सदृश कार्य कर सके?</verse>
				<verse number="25">कृपाकर मुझे उस पार जाने दे, यर्दन नदी के उस पार के उत्तम देश, उस उत्तम पहाड़ी प्रदेश, और लबानोन के दर्शन कर लेने दे।”</verse>
				<verse number="26">परन्‍तु प्रभु तुम्‍हारे कारण मेरे प्रति क्रोध में आपे से बाहर हो गया था। उसने मेरी प्रार्थना अनसुनी कर दी। प्रभु ने कहा था, “बहुत हो चुका! इस विषय पर मुझसे और बात मत कर।</verse>
				<verse number="27">तू पिस्‍गाह के शिखर पर चढ़। वहां से तू अपनी आंखें उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्‍चिम की ओर उठाना, और स्‍वयं अपनी आंखों से देखना; क्‍योंकि तू इस यर्दन नदी के उस पार नहीं जा सकेगा।</verse>
				<verse number="28">किन्‍तु तू यहोशुअ को आदेश दे, उसको प्रोत्‍साहन दे, उसको शक्‍तिशाली बना; क्‍योंकि वही इन लोगों के आगे-आगे उस पार जाएगा, और उसके कारण ही ये उस देश को अपने पैतृक अधिकार में करेंगे, जिसका तू केवल दर्शन करेगा।”</verse>
				<verse number="29">अत: हम बेत-पओर के सम्‍मुख घाटी में ठहर गए थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">‘अब, ओ इस्राएल, जो संविधि और न्‍याय-सिद्धान्‍त पालन करने के लिए आज मैं तुम्‍हें सिखाऊंगा, उनको तुम सुनना, जिससे तुम जीवित रह सको और उस देश में प्रवेश कर उस पर अधिकार कर सको, जो तुम्‍हारे पूर्वजों का प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें दे रहा है।</verse>
				<verse number="2">जो आज्ञाएं मैं तुम्‍हें सुनाऊंगा, उनमें न एक शब्‍द बढ़ाना और न उनमें से एक शब्‍द घटाना; वरन् तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की उन आज्ञाओं का पालन करना, जो मैं तुम्‍हें सुनाऊंगा।</verse>
				<verse number="3">जो कार्य प्रभु ने बअल-पओर में किया, उसको तुम्‍हारी आंखों ने देखा है। तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने उन सब मनुष्‍यों को तुम्‍हारे मध्‍य से नष्‍ट कर दिया था, जो पओर के बअल देवता का अनुसरण करने लगे थे।</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु तुम, अपने प्रभु परमेश्‍वर से सम्‍बद्ध रहनेवाले, सबके सब, आज तक जीवित हो।</verse>
				<verse number="5">देखो, जैसा मेरे प्रभु परमेश्‍वर ने मुझे आज्ञा दी थी, उसके अनुसार मैंने तुम्‍हें संविधि और न्‍याय-सिद्धान्‍त सिखाए हैं जिससे तुम उनका उस देश में पालन कर सको, जिसको अपने अधिकार में करने के लिए वहां प्रवेश कर रहे हो।</verse>
				<verse number="6">तुम उनका पालन करना और उनके अनुसार कार्य करना, क्‍योंकि इनके द्वारा ही दूसरी जातियों की दृष्‍टि में तुम्‍हारी बुद्धि और समझ प्रकट होगी। जब वे इन संविधियों के विषय में सुनेंगी तब कहेंगी, “निस्‍सन्‍देह, इस महान् राष्‍ट्र के लोग बुद्धिमान और समझदार हैं।”</verse>
				<verse number="7">ऐसा कौन महान् राष्‍ट्र है, जिसका ईश्‍वर उसके समीप रहता है, जैसा हमारा प्रभु परमेश्‍वर हमारे समीप रहता है? जब-जब हम उसे पुकारते हैं, वह हमारी प्रार्थना सुनता है।</verse>
				<verse number="8">ऐसा कौन महान् राष्‍ट्र है जिस की संविधि और न्‍याय-सिद्धान्‍त इस व्‍यवस्‍था के सदृश धार्मिक हैं, जिसको मैं आज तुम्‍हारे सम्‍मुख प्रस्‍तुत कर रहा हूं?</verse>
				<verse number="9">‘तुम सावधान रहना! अपने प्रति सतर्क रहना! ऐसा न हो कि जो बातें तुम्‍हारी आंखों ने देखी हैं, उनको तुम भूल जाओ। ऐसा न हो कि वे जीवन भर के लिए तुम्‍हारे हृदय से दूर हो जाएं। वरन् तुम उन्‍हें अपने पुत्र-पुत्रियों और पौत्र-पौत्रियों को बताना।</verse>
				<verse number="10">जिस दिन तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख होरेब पर्वत पर खड़े थे तब प्रभु ने मुझसे यह कहा था, “लोगों को मेरे पास एकत्र कर कि मैं उन्‍हें अपनी बात सुना सकूं, जिससे वे पृथ्‍वी पर जीवन-भर मेरी भक्‍ति करना सीखें और अपनी सन्‍तान को भी यह बात सिखाएं।”</verse>
				<verse number="11">अत: तुम निकट आए, और पहाड़ के नीचे खड़े हो गए। तब पहाड़ अग्‍नि से जल उठा। अग्‍नि आकाश को स्‍पर्श करने लगी। धुएं, मेघ और सघन अन्‍धकार से पहाड़ अच्‍छादित हो गया।</verse>
				<verse number="12">तत्‍पश्‍चात् प्रभु अग्‍नि के मध्‍य में से तुमसे बोला था। तुमने उसके शब्‍दों का स्‍वर तो सुना था, पर कोई आकृति नहीं देखी थी। केवल स्‍वर सुनाई दिया था।</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने अपना विधान अर्थात् दस आज्ञाएं तुम पर घोषित की थीं और उनका पालन करने का आदेश उसने तुम्‍हें दिया था। उसने उनको पत्‍थर की दो पट्टियों पर लिखा था।</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने उस समय मुझे आज्ञा दी थी कि मैं तुम्‍हें संविधि और न्‍याय-सिद्धान्‍त सिखाऊं, जिससे तुम उनके अनुसार उस देश में आचरण कर सको जिसको तुम अपने अधिकार में करने के लिए वहां प्रवेश कर रहे हो।</verse>
				<verse number="15">‘तुम अत्‍यन्‍त सावधान रहना; क्‍योंकि जिस दिन प्रभु ने होरेब पर्वत पर अग्‍नि के मध्‍य में से तुमसे वार्तालाप किया था, तब तुमने कोई आकृति नहीं देखी थी।</verse>
				<verse number="16">सावधान! ऐसा न हो कि तुम भ्रष्‍ट हो जाओ, और अपने लिए कोई मूर्ति, कोई आकृति, किसी की समानता में कोई प्रतिमा बनाओ: चाहे नर या नारी की समानता में,</verse>
				<verse number="17">या पृथ्‍वी के किसी पशु की अथवा आकाश में उड़नेवाले किसी पंखधारी पक्षी की समानता में,</verse>
				<verse number="18">अथवा भूमि पर रेंगनेवाले किसी जीव-जन्‍तु की या पृथ्‍वी के नीचे जल में तैरनेवाली किसी मछली की समानता में।</verse>
				<verse number="19">सावधान! ऐसा न हो कि जब तुम आकाश की ओर अपनी आंखें उठाओ और सूर्य, चन्‍द्रमा और तारों को, आकाश की समस्‍त सेना को देखो, तब उनकी ओर खिंच जाओ, और उनकी वन्‍दना करो, उनकी सेवा करो। तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने आकाश के नीचे की समस्‍त जातियों में उनको बांट दिया है।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु प्रभु ने तुम्‍हें चुना, और भट्टी की अग्‍नि से, मिस्र देश से वह तुम्‍हें बाहर निकाल लाया है कि तुम उसके निज लोग और उसकी निज सम्‍पत्ति बनो; जैसे आज भी हो।</verse>
				<verse number="21">इसके अतिरिक्‍त प्रभु तुम्‍हारे कारण मुझसे भी क्रुद्ध हुआ था। उसने शपथ खाई थी कि मैं यर्दन नदी के उस पार नहीं जा सकूंगा, मैं उस उत्तम देश में प्रवेश नहीं कर पाऊंगा, जिसको तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें पैतृक अधिकार के लिए प्रदान कर रहा है।</verse>
				<verse number="22">मेरी मृत्‍यु इसी देश में होगी। मैं यर्दन नदी के उस पार नहीं जाऊंगा। किन्‍तु तुम उस पार जाओगे, और उस उत्तम देश पर अधिकार करोगे।</verse>
				<verse number="23">तुम सावधान रहना। ऐसा न हो कि तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के विधान को, जिसे उसने तुम्‍हारे साथ स्‍थापित किया है, भूल जाओ, और किसी की आकृति के अनुरूप कोई मूर्ति बनाओ, जिसको तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने मना किया है,</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर भस्‍मकारी आग है, वह ईष्‍र्यालु परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="25">‘जब तुम्‍हें पुत्र-पुत्रियों तथा पौत्र-पौत्रियां उत्‍पन्न होंगे, और उस देश में रहते-रहते तुम पुराने हो चुके होगे, तब यदि किसी की आकृति के अनुरूप कोई मूर्ति बनाकर भ्रष्‍ट कार्य करोगे, जो कार्य तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में बुरा है, उसको करोगे, और इस प्रकार उसे चिढ़ाओगे,</verse>
				<verse number="26">तो मैं आज आकाश और पृथ्‍वी को तुम्‍हारे विरुद्ध साक्षी देने के लिए बुलाता हूं: तुम उस देश में अविलम्‍ब मिट जाओगे जहां तुम यर्दन नदी को पार कर अधिकार करने के लिए जा रहे हो। तुम उस पर अधिक दिन तक जीवित नहीं रह सकोगे, वरन् पूर्णत: मिट जाओगे।</verse>
				<verse number="27">प्रभु तुम्‍हें विभिन्न जातियों में तितर-बितर कर देगा। जहां प्रभु तुम्‍हें ले जाएगा, उन राष्‍ट्रों के मध्‍य तुम अल्‍प संख्‍या में रह जाओगे।</verse>
				<verse number="28">वहां तुम मनुष्‍य के हाथ से बनाए गए लकड़ी और पत्‍थर के ऐसे देवताओं की सेवा करोगे, जो न देख सकते, न सुन सकते, न खा सकते और न सूंघ सकते हैं।</verse>
				<verse number="29">किन्‍तु वहां से ही तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की खोज करोगे। यदि तुम अपने सम्‍पूर्ण हृदय से, अपने सम्‍पूर्ण प्राण से उसकी खोज करोगे, तो तुम उसे प्राप्‍त भी कर सकोगे।</verse>
				<verse number="30">जब तुम संकटग्रस्‍त होगे, और आनेवाले दिनों में इन बातों की याद जो मैंने कही हैं तुम्‍हें आ घेरेगी, तब तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की ओर लौटोगे, और उसका स्‍वर सुनोगे;</verse>
				<verse number="31">क्‍योंकि तुम्‍हरा प्रभु परमेश्‍वर दयालु परमेश्‍वर है। वह तुम्‍हें निस्‍सहाय नहीं छोड़ेगा, तुम्‍हें नष्‍ट नहीं करेगा; जो विधान उसने तुम्‍हारे पूर्वजों से शपथ खाकर स्‍थापित किया था उसको वह नहीं भूलेगा।</verse>
				<verse number="32">‘अत: बीते हुए युगों के विषय में, जो तुम्‍हारे सम्‍मुख उस दिन से व्‍यतीत हुए हैं जब परमेश्‍वर ने मनुष्‍य को पृथ्‍वी पर रचा था, यह प्रश्‍न पूछो: क्‍या आकाश के एक सीमान्‍त से दूसरे सीमान्‍त तक कभी ऐसी महान् घटना घटी है? क्‍या कभी ऐसी कोई बात सुनी गई है?</verse>
				<verse number="33">क्‍या अन्‍य लोगों ने अग्‍नि के मध्‍य से जीवन्‍त परमेश्‍वर को बोलते हुए सुना है जैसा तुमने सुना, और फिर भी जीवित रहे?</verse>
				<verse number="34">जैसा तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने मिस्र देश में तुम्‍हारी आंखों के सम्‍मुख किया था, क्‍या वैसा किसी अन्‍य ईश्‍वर ने आकर परीक्षाओं, चिह्‍नों, आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों, युद्ध, भुजबल, महा आतंकमय कार्यों और उद्धार के हेतु फैले हुए हाथों से किसी राष्‍ट्र को अपने लिए, दूसरे राष्‍ट्रों के मध्‍य से चुनने का साहसिक कार्य किया है?</verse>
				<verse number="35">‘ओ इस्राएली समाज! यह तुझे इसलिए दिखाया गया था कि तुझे ज्ञात हो जाए कि प्रभु ही परमेश्‍वर है; उसके अतिरिक्‍त दूसरा ईश्‍वर नहीं है।</verse>
				<verse number="36">उसने तुझे ताड़ित करने के लिए आकाश से अपनी वाणी सुनाई थी, और पृथ्‍वी पर अपनी महान् अग्‍नि दिखाई थी। तूने स्‍वयं अग्‍नि के मध्‍य से उसके वचन सुने थे।</verse>
				<verse number="37">उसने तेरे पूर्वजों से प्रेम किया था, इसलिए उसने उनके पश्‍चात् उनके वंशजों को चुना, और अपनी उपस्‍थिति से, अपने महान् सामर्थ्य से वह तुझे मिस्र देश से निकाल लाया</verse>
				<verse number="38">कि तुझसे अधिक महान् और शक्‍तिशाली राष्‍ट्रों को तेरे सम्‍मुख से निकालकर उनके स्‍थान में तुझे स्‍थापित करे, पैतृक-अधिकार के लिए उनका देश तुझे प्रदान करे; जैसा आज भी है।</verse>
				<verse number="39">अत: आज तू यह बात जान ले, और उसको अपने हृदय में बिठा ले कि ऊपर आकाश में और नीचे पृथ्‍वी पर प्रभु ही परमेश्‍वर है; उसके अतिरिक्‍त दूसरा ईश्‍वर नहीं है।</verse>
				<verse number="40">इसलिए तू उसकी संविधियों और आज्ञाओं का पालन करना, जिनका आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूं, जिससे तेरा और तेरे पश्‍चात् तेरी सन्‍तान का भला हो, और तू उस देश में दीर्घ जीवन व्‍यतीत करे, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर सदा के लिए तुझे प्रदान कर रहा है।’</verse>
				<verse number="41">तत्‍पश्‍चात् मूसा ने यर्दन नदी के उस पार, पूर्व दिशा में तीन नगर पृथक किए</verse>
				<verse number="42">कि वहाँ हत्‍यारा भाग कर जाए, जिसने बिना अभिप्राय तथा बिना पूर्व घृणा के अपने भाई-बन्‍धु की हत्‍या की होगी। वह इन नगरों में से किसी एक नगर में भागकर अपने प्राण बचा सकेगा:</verse>
				<verse number="43">रूबेन वंशियों के लिए पठारी क्षेत्र के निर्जन प्रदेश में स्‍थित बेसर, गाद वंशियों के लिए गिलआद प्रदेश में स्‍थित रामोत, और मनश्‍शे वंशियों के लिए बाशान प्रदेश में स्‍थित गोलान।</verse>
				<verse number="44">जो व्‍यवस्‍था मूसा ने इस्राएली समाज के सम्‍मुख स्‍थापित की थी, वह यही है।</verse>
				<verse number="45">ये साक्षी, संविधि और न्‍याय-सिद्धान्‍त मूसा ने इस्राएली लोगों से उस समय कहे थे, जब वे मिस्र देश से निकल आए थे,</verse>
				<verse number="46">और यर्दन नदी के पार, बेत-पओर के सम्‍मुख घाटी में, अर्थात् एमोरी जाति के राजा सीहोन, जो हेश्‍बोन नगर में रहता था, के देश में थे। जब मूसा और इस्राएली मिस्र देश से निकल आए थे तब उन्‍होंने राजा सीहोन को पराजित किया।</verse>
				<verse number="47">उन्‍होंने उसके देश एवं बाशान के राजा ओग के देश पर भी अधिकार कर लिया। ये एमोरी जाति के दोनों राजा यर्दन नदी के उस पार, पूर्व दिशा में रहते थे।</verse>
				<verse number="48">उन्‍होंने अरोएर नगर से, जो अर्नोन घाटी के छोर पर है, सीर्योन पर्वत (अर्थात् हेर्मोन) तक और</verse>
				<verse number="49">यर्दन नदी के पूर्वीय तट के समस्‍त अराबाह क्षेत्र से अराबाह सागर तक, अर्थात् पिस्‍गाह के ढालों के नीचे तक, समस्‍त देश पर अधिकार कर लिया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">मूसा ने समस्‍त इस्राएली समाज को बुलाया, और उनसे यह कहा, ‘ओ इस्राएल! जो संविधियाँ और न्‍याय-सिद्धान्‍त आज मैं तुम्‍हारे कान में डाल रहा हूँ, उनको सुनो। तुम उन्‍हें सीखना, और उनको व्‍यवहार में लाने के लिए सदा तत्‍पर रहना।</verse>
				<verse number="2">हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने होरेब पर्वत पर हमारे साथ एक विधान स्‍थापित किया था।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने यह विधान हमारे पूर्वजों के साथ नहीं, वरन् हमारे साथ, हम सबके साथ जो यहाँ हैं और आज तक जीवित हैं, स्‍थापित किया।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने पहाड़ पर तुमसे आमने-सामने अग्‍नि के मध्‍य से वार्तालाप किया था।</verse>
				<verse number="5">उस समय मैं प्रभु का वचन तुम पर घोषित करने के लिए तुम्‍हारे और प्रभु के मध्‍य खड़ा था; क्‍योंकि तुम अग्‍नि के कारण डर गए थे, और पहाड़ पर नहीं चढ़े थे। तब प्रभु ने कहा था:</verse>
				<verse number="6">‘मैं प्रभु, तेरा परमेश्‍वर हूँ, जो तुझे मिस्र देश से, दासत्‍व के घर से बाहर निकाल लाया।</verse>
				<verse number="7">तू मेरे अतिरिक्‍त किसी और को ईश्‍वर नहीं मानना।</verse>
				<verse number="8">‘तू अपने लिए कोई मूर्ति न बनाना और न किसी प्राणी अथवा वस्‍तु की आकृति बनाना, जो ऊपर आकाश में, अथवा नीचे धरती पर या धरती के नीचे जल में है।</verse>
				<verse number="9">तू झुककर उनकी वन्‍दना न करना, और न उनकी सेवा करना; क्‍योंकि मैं, तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर, ईष्‍र्यालु ईश्‍वर हूँ। जो मुझसे घृणा करते हैं, उनके अधर्म का दण्‍ड मैं तीसरी और चौथी पीढ़ी तक उनकी संतान को देता रहता हूँ;</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु मुझसे प्रेम करनेवाले और मेरी आज्ञा का पालन करनेवाले व्यक्‍तियों पर मैं हजार पीढ़ियों तक करुणा करता हूँ।</verse>
				<verse number="11">‘तू अपने प्रभु परमेश्‍वर का नाम व्‍यर्थ न लेना; क्‍योंकि जो व्यक्‍ति प्रभु का नाम व्‍यर्थ लेगा, उसे प्रभु निर्दोष घोषित नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="12">‘विश्राम दिवस को मानना, और उसको पवित्र रखना; जैसी तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे आज्ञा दी है।</verse>
				<verse number="13">तू छ: दिन तक परिश्रम करना, अपने सब कार्य करना,</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु सातवां दिन तेरे प्रभु परमेश्‍वर का विश्राम दिवस है। इसलिए तू, तेरे पुत्र-पुत्री, सेवक-सेविका, तेरे बैल, तेरे गधे, तेरे पशु, तेरे नगरों में रहने वाले प्रवासी व्यक्‍ति उस दिन कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे तेरा सेवक और सेविका तेरे समान विश्राम कर सकें।</verse>
				<verse number="15">तू स्‍मरण रखना कि मिस्र देश में तू भी सेवक था, और तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे वहाँ से अपने भुजबल और उद्धार के हेतु फैले हुए हाथों से बाहर निकाल लाया था। इस कारण तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे विश्राम दिवस का पालन करने की आज्ञा दी है।</verse>
				<verse number="16">‘अपने माता-पिता का आदर कर, जैसी तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे आज्ञा दी है, जिससे तेरी आयु दीर्घ हो सके, और उस भूमि पर तेरा भला हो जिसे तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है।</verse>
				<verse number="17">‘तू हत्‍या न करना।</verse>
				<verse number="18">‘तू व्‍यभिचार न करना।</verse>
				<verse number="19">‘तू चोरी न करना।</verse>
				<verse number="20">‘तू अपने पड़ोसी के विरुद्ध मिथ्‍या साक्षी न देना।</verse>
				<verse number="21">‘तू अपने पड़ोसी की पत्‍नी का लालच न करना। तू अपने पड़ोसी के घर, उसके खेत, सेवक-सेविका, बैल-गधे तथा उसकी किसी भी वस्‍तु का लोभ न करना।</verse>
				<verse number="22">‘प्रभु ने ये ही वचन पहाड़ पर तुम्‍हारी समस्‍त धर्म-महासभा से कहे थे। वह अग्‍नि के मध्‍य, मेघ और सघन अन्‍धकार में से उच्‍च स्‍वर में बोला था। तत्‍पश्‍चात् उसने कुछ नहीं कहा वरन् उन्‍हें पत्‍थर की दो पट्टियों पर लिखा और उनको मुझे दे दिया।</verse>
				<verse number="23">जब पहाड़ अग्‍नि से जल रहा था, और तुमने अन्‍धकार के मध्‍य से स्‍वर सुना था, तब तुम सब, तुम्‍हारे समस्‍त कुलों के मुखिया और धर्मवृद्ध मेरे पास आए थे।</verse>
				<verse number="24">तुमने कहा था, “देखिए, हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने हमें अपनी महिमा और महानता के दर्शन कराए हैं। हमने अग्‍नि के मध्‍य से उसका स्‍वर भी सुना है। आज हमने देखा कि परमेश्‍वर मनुष्‍य से बोला, और मनुष्‍य फिर भी जीवित रहा!</verse>
				<verse number="25">अत: अब हम क्‍यों मर जाएं? यह भयंकर अग्‍नि हमें भस्‍म कर देगी। यदि हम अपने प्रभु परमेश्‍वर का स्‍वर पुन: सुनेंगे, तो हम निश्‍चय ही मर जाएंगे।</verse>
				<verse number="26">समस्‍त प्राणियों में वह कौन प्राणी है, जिसने अग्‍नि के मध्‍य से जीवन्‍त परमेश्‍वर का स्‍वर सुना, उसको वार्तालाप करते हुए सुना, जैसे हमने सुना, और वह फिर भी जीवित रहा?</verse>
				<verse number="27">इसलिए आप ही समीप जाइए। जो बातें हमारा प्रभु परमेश्‍वर आपसे कहेगा, उनको आप ही सुनिए। आप ही हमें वे सब बातें बताना, जो हमारा प्रभु परमेश्‍वर आपको बताएगा। हम उन्‍हें सुनेंगे, और उनके अनुसार कार्य करेंगे।”</verse>
				<verse number="28">‘जब तुमने मुझसे ये बातें कहीं, तब प्रभु ने उन्‍हें सुन लिया। प्रभु ने मुझसे कहा था, “मैंने इन लोगों की बातें सुन ली हैं, जो उन्‍होंने तुझसे कही हैं। जो कुछ ये बोले अच्‍छा ही बोले।</verse>
				<verse number="29">भला होता कि उनका हृदय सदा ऐसा ही रहता। वे मुझसे डरते और मेरी भक्‍ति करते। वे मेरी सब आज्ञाओं का पालन करते, जिससे उनका और उनकी सन्‍तान का सदा भला होता!</verse>
				<verse number="30">जा और उनसे यह कह, ‘अपने-अपने तम्‍बू को लौट जाओ,’</verse>
				<verse number="31">परन्‍तु तू यहाँ मेरे पास खड़ा रह, और मैं तुझको सब आज्ञाएँ, संविधियाँ और न्‍याय-सिद्धान्‍त बताऊंगा, जो तू उन्‍हें सिखाएगा जिससे वे उस देश में, जो मैं उन्‍हें उस पर अधिकार करने के लिए प्रदान कर रहा हूँ, उनके अनुसार कार्य कर सकें।”</verse>
				<verse number="32">तुम उनका पालन करना, और उनके अनुसार कार्य करना; जैसी तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हें आज्ञा दी है। तुम न दाहिनी ओर मुड़ना और न बायीं ओर।</verse>
				<verse number="33">जिस मार्ग पर चलने की आज्ञा तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने दी है, तुम उस पर चलना। तब तुम जीवित रहोगे, तुम्‍हारा भला होगा, और जिस देश पर तुम अधिकार करने जा रहे हो, उसमें तुम बहुत दिन तक जीवित रह सकोगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">‘जो आज्ञाएं, संविधियाँ और न्‍याय-सिद्धान्‍त तुम्‍हें सिखाने के लिए तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने मुझे आज्ञा दी थी, वे ये ही हैं। तुम उस देश में इनके अनुसार कार्य करना, जिसको तुम अपने अधिकार में करने के लिए वहाँ जा रहे हो।</verse>
				<verse number="2">यदि तुम और तुम्‍हारे पुत्र-पुत्रियाँ तथा पौत्र-पौत्रियाँ अपने प्रभु परमेश्‍वर की जीवन-भर भक्‍ति करेंगे, यदि तुम उसकी सब संविधियों और आज्ञाओं का पालन करोगे, जिनका आदेश आज मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ, तो तुम्‍हारे पुत्र-पुत्रियों और पौत्र-पौत्रियों की आयु लम्‍बी होगी।</verse>
				<verse number="3">अत: ओ इस्राएल, इन्‍हें सुन, और इनका पालन करने के लिए सदा तत्‍पर रह! इससे तेरा भला होगा और जैसा तेरे पूर्वजों का प्रभु परमेश्‍वर तुझसे बोला था, उसके अनुसार तू दूध और शहद की नदियोंवाले देश में असंख्‍य हो जाएगा।</verse>
				<verse number="4">‘ओ इस्राएल, सुन! हमारा प्रभु परमेश्‍वर, एक ही प्रभु है।</verse>
				<verse number="5">तू प्रभु, अपने परमेश्‍वर को अपने सम्‍पूर्ण हृदय, सम्‍पूर्ण प्राण और अपनी सम्‍पूर्ण शक्‍ति से प्रेम करना।</verse>
				<verse number="6">ये वचन, जो आज मैं तुझे आदेश-रूप में सुना रहा हूँ, तेरे हृदय पर अंकित रहें।</verse>
				<verse number="7">तू इन्‍हें अपने बच्‍चों के हृदय में बैठा देना। जब तू अपने घर में बैठता है, अथवा मार्ग पर चलता है, जब तू लेटता है अथवा उठता है, तब तू इन्‍हीं की चर्चा करना।</verse>
				<verse number="8">तू इनको चिह्‍न स्‍वरूप अपने हाथ पर बांधना। ये तेरी दोनों आंखों के मध्‍य शिरोबंद होंगे।</verse>
				<verse number="9">तू इन्‍हें अपने घर की चौखट के बाजुओं और नगर के प्रवेश-द्वारों पर लिखना।</verse>
				<verse number="10">‘जब तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे उस देश में लाएगा, जिसकी शपथ उसने तेरे पूर्वजों, अब्राहम, इसहाक, और याकूब से खाई थी कि वह तुझे उसे प्रदान करेगा; इसके साथ-साथ जब वह तुझे ये प्रदान करेगा; बड़े और अच्‍छे नगर, जिनको तूने नहीं बनाया;</verse>
				<verse number="11">अच्‍छी-अच्‍छी वस्‍तुओं से भरे हुए घर, जिनको तूने नहीं भरा; खोदे गए कुएं, जिनको तूने नहीं खोदा; अंगूर के उद्यान और जैतून के वृक्ष, जिनको तूने नहीं लगाया; और जब तू इन वस्‍तुओं को खाकर तृप्‍त होगा,</verse>
				<verse number="12">तब तू सावधान रहना! ऐसा न हो कि तू उस प्रभु को भूल जाए जो तुझे मिस्र देश से, दासत्‍व के घर से बाहर निकाल लाया है।</verse>
				<verse number="13">तू अपने प्रभु परमेश्‍वर से डरना और उसकी भक्‍ति करना। तू उसकी सेवा करना, और उसके नाम की शपथ खाना।</verse>
				<verse number="14">तू दूसरे देवताओं का, उन जातियों के देवताओं का, जो तुम्‍हारे चारों ओर हैं, अनुसरण मत करना;</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि तेरे मध्‍य निवास करने वाला तेरा प्रभु परमेश्‍वर, एक ईष्‍र्यालु ईश्‍वर है। ऐसा न हो कि तेरे प्रभु परमेश्‍वर का क्रोध तेरे विरुद्ध भड़क उठे, और वह तुझे धरती की सतह से मिटा डाले।</verse>
				<verse number="16">‘तू अपने प्रभु परमेश्‍वर को मत परखना, जैसा तूने उसे मस्‍सा में परखा था।</verse>
				<verse number="17">तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञाओं, सािक्षयों और संविधियों का सावधानी से पालन करना, जैसी उसने तुझे आज्ञा दी है।</verse>
				<verse number="18">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में उचित और भला है, उसी को करना, जिससे तेरा भला हो और तू उस उत्तम देश में प्रवेश कर उसको अपने अधिकार में कर सके, जिसकी शपथ प्रभु ने तेरे पूर्वजों से खाई थी</verse>
				<verse number="19">कि वह तेरे सम्‍मुख से तेरे समस्‍त शत्रुओं को बाहर निकाल कर तुझे प्रदान करेगा; जैसा प्रभु बोला था।</verse>
				<verse number="20">‘जब भविष्‍य में तेरी संतान तुझसे पूछेगी, “इन सािक्षयों, संविधियों, न्‍याय-सिद्धान्‍तों का, जिनकी आज्ञा हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने हमें दी है, क्‍या अर्थ है?”</verse>
				<verse number="21">तब तू अपनी सन्‍तान से कहना, “हम मिस्र देश में फरओ के गुलाम थे; और प्रभु अपने भुजबल से हमें मिस्र देश से बाहर निकाल लाया था।</verse>
				<verse number="22">प्रभु ने हमारी आंखों के सामने, समस्‍त मिस्र देश के विरुद्ध, फरओ तथा उसके परिवार के विरुद्ध महान और आतंकमय चिह्‍न दिखाए और आश्‍चर्यपूर्ण कार्य किए थे।</verse>
				<verse number="23">उसने हमें वहाँ से बाहर निकाला था कि वह हमें उस देश में ले आए जिसकी शपथ उसने हमारे पूर्वजों से खाई थी कि वह उसको हमें प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="24">प्रभु ने हमें आज्ञा दी है कि हम इन संविधियों के अनुसार कार्य करें, अपने प्रभु परमेश्‍वर से डरें और उसकी भक्‍ति करें। तब सदा हमारा भला होगा, और हम जीवित रहेंगे, जैसा आज भी हम हैं।</verse>
				<verse number="25">हमारे लिए धार्मिकता से जीवन व्‍यतीत करने का यह अर्थ है: अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख इन समस्‍त आज्ञाओं का पालन करना और इनके अनुसार कार्य करना, जैसी उसने हमें आज्ञा दी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">‘जब तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझको उस देश में पहुंचा देगा, जिस पर अधिकार करने के लिए तू वहाँ जा रहा है, तब वह अनेक राष्‍ट्रों को भगा देगा। वह तुझसे अधिक महान और शक्‍तिशाली सात जातियों को-हित्ती, गिर्गाशी, एमोरी, कनानी, परिज्‍जी, हिव्‍वी और यबूसी को, तेरे सम्‍मुख से निकाल देगा।</verse>
				<verse number="2">जब तेरा प्रभु परमेश्‍वर उनको तेरे हाथ में सौंप देगा, और तू उन्‍हें पराजित करेगा, तब तू उन्‍हें निषिद्ध समझकर पूर्णत: नष्‍ट कर देना। उनके साथ सन्‍धि मत करना और न उन पर दया करना।</verse>
				<verse number="3">तू उनसे विवाह-सम्‍बन्‍ध स्‍थापित नहीं करना: न उनके पुत्र के लिए अपनी पुत्री देना, और न अपने पुत्र के लिए उनकी पुत्री लेना;</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि उनकी पुत्रियाँ तेरे पुत्रों को प्रभु का अनुसरण करने से विमुख कर देंगी, और उनसे दूसरे देवताओं की पूजा करवाएंगी। तब तेरे प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठेगा, और वह तुझे अविलम्‍ब नष्‍ट कर देगा।</verse>
				<verse number="5">तू उनके साथ ऐसा व्‍यवहार करना: उनकी वेदियों को तोड़ डालना। उनके स्‍तम्‍भों को गिरा देना। उनके अशेरा देवी के खम्‍भों को काटकर गिरा देना। उनकी मूर्तियों को आग में जला देना;</verse>
				<verse number="6">क्‍योंकि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की पवित्र प्रजा है। तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझको अपनी प्रजा, अपनी निज सम्‍पत्ति बनाने के लिए पृथ्‍वी की समस्‍त जातियों में से तुझको चुना है।</verse>
				<verse number="7">‘यदि प्रभु ने तेरी कामना की, और तुझे चुना तो इसका कारण यह नहीं है कि तू अन्‍य जातियों की अपेक्षा अधिक शक्‍तिशाली था। तू तो अन्‍य जातियों में अत्‍यन्‍त दुर्बल था।</verse>
				<verse number="8">नहीं, प्रभु तुझसे प्रेम करता है, इस कारण उसने तुझे चुना है। वह अपनी उस शपथ का पालन कर रहा है, जो उसने तेरे पूर्वजों से खायी थी। इसलिए प्रभु ने अपने भुजबल के द्वारा तुझे मिस्र देश से बाहर निकाला था। उसने तुझे दासत्‍व के घर से, मिस्र देश के राजा फरओ के हाथ से मुक्‍त किया था।</verse>
				<verse number="9">अत: तू जान ले कि तेरा प्रभु परमेश्‍वर ही परमेश्‍वर है। वह विश्‍वस्‍त परमेश्‍वर है। वह विधान का पालन करने वाला है। जो लोग उससे प्रेम करते हैं और उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं, उन पर वह हजार पीढ़ियों तक करुणा करता है।</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु जो लोग उससे घृणा करते हैं, उन्‍हीं से वह प्रतिशोध लेता है और उनको नष्‍ट कर देता है। जो व्यक्‍ति उससे घृणा करता है, उसी व्यक्‍ति से प्रतिशोध लेने में वह विलम्‍ब नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="11">इसलिए ओ इस्राएल, तू प्रभु की समस्‍त आज्ञाओं, संविधियों और आदेशों का पालन करना, जिनको व्‍यवहार में लाने की आज्ञा मैं आज तुझे दे रहा हूँ।</verse>
				<verse number="12">‘यदि तू इन आदेशों को सुनेगा, उनका पालन करेगा और उनको व्‍यवहार में लाएगा, तो तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे प्रति अपने विधान का पालन करेगा, और तुझ पर करुणा करता रहेगा; जिसकी शपथ उसने तेरे पूर्वजों से खाई थी।</verse>
				<verse number="13">वह तुझसे प्रेम करेगा, तुझे आशिष देगा, और तुझको शक्‍तिशाली बनाएगा। जिस देश को देने की शपथ उसने तेरे पूर्वजों से खाई है, उस देश में वह तेरी देह के फल पर, तेरी भूमि की उपज पर, तेरे अन्न पर, तेरे अंगूर के रस पर और तेरे तेल पर आशिष देगा। वह तेरे पालतू पशुओं और भेड़-बकरियों के बच्‍चों को बढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="14">दूसरी जातियों से अधिक तुझे आशिष प्राप्‍त होगी। तेरा कोई पुरुष या स्‍त्री अथवा पालतू पशु निस्‍सन्‍तान नहीं होगा।</verse>
				<verse number="15">प्रभु तेरे मध्‍य से समस्‍त रोग दूर करेगा। वह मिस्र देश की सब बुरी महामारियाँ, जिनको तू जानता है, तुझ पर नहीं डालेगा; वरन् वह उन्‍हें तुझसे बैर करने वाली जातियों पर डालेगा।</verse>
				<verse number="16">ओ इस्राएल, तू समस्‍त जातियों को, जिन्‍हें तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, पूर्णत: समाप्‍त कर देना, उन पर दया-दृष्‍टि मत करना, और न उनके देवताओं की पूजा करना, क्‍योंकि तेरा यह कार्य तेरे लिए जाल बन जाएगा!</verse>
				<verse number="17">‘यदि तू अपने हृदय में कहेगा, “ये राष्‍ट्र मुझसे अधिक शक्‍तिशाली हैं। मैं इन्‍हें किस प्रकार निकाल सकूंगा?”</verse>
				<verse number="18">तो तू उनसे मत डरना। तू केवल यह स्‍मरण रखना कि तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने फरओ और समस्‍त मिस्र देश से कैसा व्‍यवहार किया था:</verse>
				<verse number="19">बड़ी-बड़ी परीक्षाएं, जिनको तूने अपनी आंखों से देखा, चिह्‍न, आश्‍चर्यपूर्ण कार्य, भुजबल और उद्धार के हेतु बढ़ाए हुए हाथ, जिनके द्वारा तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे बाहर निकाल लाया था। तेरा प्रभु परमेश्‍वर इन जातियों से जिनसे तू डरता है, ऐसा ही व्‍यवहार करेगा।</verse>
				<verse number="20">इसके अतिरिक्‍त तेरा प्रभु परमेश्‍वर उन पर बर्रे भेजेगा, जिससे बचे हुए और तेरे सम्‍मुख से भागकर छिपे हुए लोग भी नष्‍ट हो जाएं।</verse>
				<verse number="21">‘तू उनसे भयभीत मत होना; क्‍योंकि तेरा प्रभु परमेश्‍वर, महान और आतंकमय परमेश्‍वर, तेरे मध्‍य उपस्‍थित है।</verse>
				<verse number="22">तेरा प्रभु परमेश्‍वर इन जातियों को तेरे सम्‍मुख से थोड़ा-थोड़ा करके निकाल देगा। तू उनका अविलम्‍ब विनाश मत करना, ऐसा न हो कि वन-पशु बढ़कर तेरी हानि करें।</verse>
				<verse number="23">तेरा प्रभु परमेश्‍वर इन जातियों को तुझे सौंप देगा, और उन्‍हें अत्‍यन्‍त भयभीत करेगा, जब तक वे नष्‍ट न हो जाएं।</verse>
				<verse number="24">वह उनके राजाओं को तेरे हाथ में सौंप देगा, और तू उनका नाम आकाश के नीचे से मिटा डालेगा। जब तक तू उनको नष्‍ट नहीं कर देगा तब तक कोई भी मनुष्‍य तेरे सम्‍मुख नहीं खड़ा हो सकेगा।</verse>
				<verse number="25">‘तू उनके देवताओं की मूर्तियाँ आग में जला डालना। मूर्तियों पर मढ़े हुए सोना-चांदी का लालच मत करना, और न उसको लेना। ऐसा न हो कि तू मूर्तियों के फन्‍दे में फंस जाए, क्‍योंकि यह तेरे प्रभु परमेश्‍वर के लिए घृणित बात है।</verse>
				<verse number="26">तू अपने घर में कोई भी घृणित मूर्ति नहीं लाएगा, अन्‍यथा तू भी उसके समान निषिद्ध बनेगा। तू उसको पूर्णत: अशुद्ध और घृणित वस्‍तु समझना; क्‍योंकि वह निषिद्ध वस्‍तु है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">‘समस्‍त आज्ञाओं के अनुसार, जिनका आदेश मैं तुझे आज दे रहा हूँ, कार्य करने के लिए तू तत्‍पर रहना, जिससे तू जीवित रहे और अधिक शक्‍तिशाली बने, और उस देश में जाकर उसको अपने अधिकार में करे, जिसको प्रदान करने की शपथ प्रभु ने तेरे पूर्वजों से खाई थी।</verse>
				<verse number="2">तू उन सब मार्गों को स्‍मरण करना, जिन पर तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे चालीस वर्ष तक निर्जन प्रदेश में ले गया, जिससे वह तुझे पीड़ित करे और यह जानने के लिए तेरी परीक्षा ले, कि तेरे हृदय में क्‍या है, और कि तू उसकी आज्ञाओं का पालन करेगा अथवा नहीं।</verse>
				<verse number="3">उसने तुझे पीड़ित किया, तुझे भूख का अनुभव कराया। पर उसने तुझे “मन्ना” भी खिलाया, जिसको तू नहीं जानता था, और न तेरे पूर्वज ही जानते थे, ताकि तू जान ले कि मनुष्‍य केवल रोटी से जीवित नहीं रहता; किन्‍तु वह प्रभु के मुंह से निकले हुए प्रत्‍येक वचन से जीवित रहता है।</verse>
				<verse number="4">इन चालीस वर्षों में तेरे वस्‍त्र फटकर तेरे शरीर पर से नहीं गिरे, और न तेरे पैरों में छाले ही पड़े!</verse>
				<verse number="5">फिर भी तू अपने हृदय में यह बात जान ले कि जैसे पिता अपने पुत्र को ताड़ित करता है, वैसे ही तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे ताड़ित करता है।</verse>
				<verse number="6">इसलिए तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के मार्ग पर चल और उसके प्रति भक्‍तिभाव रख। तू उसकी आज्ञाओं का पालन करना;</verse>
				<verse number="7">क्‍योंकि तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे ऐसे उत्तम देश में ला रहा है, जहाँ नदियाँ जल से सदा परिपूर्ण रहती हैं; जो झरनों का देश है, जहाँ गहरे गर्त्त के जलस्रोत घाटियों और पहाड़ियों से निकल आते हैं।</verse>
				<verse number="8">वह गेहूं, जौ, अंगूर, अंजीर, और अनारों का देश है। वह जैतून और शहद का देश है।</verse>
				<verse number="9">उस देश में तू भर पेट रोटी खाएगा। उस देश में तुझे किसी वस्‍तु का अभाव न होगा। उस देश के पहाड़ों-चट्टानों में लोहा है। तू उस देश की पहाड़ियों में से तांबा खोदकर निकाल सकता है।</verse>
				<verse number="10">तू खा-पीकर तृप्‍त रहेगा। तू उस उत्तम देश के कारण जो तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे दिया है, प्रभु को धन्‍य-धन्‍य कहेगा।</verse>
				<verse number="11">‘सावधान! ऐसा न हो कि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञाओं, न्‍याय-सिद्धान्‍तों और संविधियों को भूल जाए, जिनका आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ और तू उनका पालन न करे।</verse>
				<verse number="12">ऐसा न हो कि जब तू खा-पीकर तृप्‍त हो जाए और अच्‍छे-अच्‍छे मकान बनाकर उनमें रहने लगे,</verse>
				<verse number="13">जब तेरे गाय-बैल, भेड़-बकरियाँ असंख्‍य हो जाएँ, तेरी सोना-चांदी भी बढ़ जाए, तेरे पास जो कुछ है, उसकी बढ़ोत्तरी हो जाए,</verse>
				<verse number="14">तब तेरे हृदय में अहंकार आ जाए, और तू अपने प्रभु परमेश्‍वर को भूल जाए। ओ इस्राएल! मत भूलना कि प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे मिस्र देश से, दासत्‍व के घर से निकाला है।</verse>
				<verse number="15">उसने विशाल और भयानक निर्जन प्रदेश में, आग्‍नेय सर्प, बिच्‍छुओं और प्‍यासी भूमि के देश में तेरा मार्गदर्शन किया है। जहाँ जल नहीं था वहाँ उसने तेरे लिए कड़ी चट्टान में से जल निकाला था।</verse>
				<verse number="16">उसने निर्जन प्रदेश में तुझे “मन्ना” खिलाया था जिसको तेरे पूर्वज नहीं जानते थे। उसने तुझे पीड़ित किया, तुझे कसौटी पर कसा था, कि अन्‍त में तेरा भला करे।</verse>
				<verse number="17">सावधान! ऐसा न हो कि तू अपने हृदय में कहे, “मैंने अपनी शक्‍ति से, अपने भुजबल से यह सम्‍पत्ति अर्जित की है।”</verse>
				<verse number="18">तू अपने प्रभु परमेश्‍वर का स्‍मरण रखना; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर ही सम्‍पत्ति अर्जित करने के लिए तुझे शक्‍ति देता है, जिससे वह अपने विधान को, जिसकी शपथ उसने तेरे पूर्वजों से खाई थी, पूरा करे, जैसा आज भी है।</verse>
				<verse number="19">पर यदि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर को भूल जाएगा, और दूसरे देवताओं का अनुसरण करेगा, उनकी पूजा और वन्‍दना करेगा, तो मैं आज तुझे गम्‍भीर चेतावनी देता हूँ कि तू निश्‍चय ही नष्‍ट हो जाएगा।</verse>
				<verse number="20">उन राष्‍ट्रों के समान, जिनको प्रभु ने तेरे सामने नष्‍ट किया था, तू भी नष्‍ट हो जाएगा, क्‍योंकि तूने अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी नहीं सुनी थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">‘ओ इस्राएल, सुन! आज तू अपने से अधिक महान और शक्‍तिशाली रष्‍ट्रों को निकालने के लिए यर्दन नदी पार करेगा। तू विशाल और गगन-चुम्‍बी परकोटे वाले नगरों को,</verse>
				<verse number="2">दानव के वंशजों, बड़े-बड़े और ऊंचे-ऊंचे कद के लोगों को पराजित करेगा, जिन्‍हें तू जानता है, और जिनके विषय में तूने यह सुना है, “इन दानव वंशियों के सामने कौन खड़ा हो सकता है?”</verse>
				<verse number="3">अत: आज तू यह जान ले कि तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे आगे-आगे भस्‍मकारी आग के रूप में जाएगा। वह उन्‍हें नष्‍ट करेगा, और उन्‍हें तेरे अधीन कर देगा। प्रभु के वचन के अनुसार तू उन्‍हें निकाल देगा, और उन्‍हें अविलम्‍ब नष्‍ट कर डालेगा।</verse>
				<verse number="4">‘जब तेरा प्रभु परमेश्‍वर उन्‍हें तेरे सम्‍मुख से निकाल देगा तब तू अपने हृदय में यह मत कहना, “मेरी धार्मिकता के कारण इस देश पर अधिकार करने के लिए प्रभु मुझे लाया है।” नहीं, इन राष्‍ट्रों की दुष्‍टता के कारण प्रभु इन्‍हें तेरे सामने से बाहर निकाल रहा है।</verse>
				<verse number="5">तू अपनी धार्मिकता अथवा अपने हृदय की निष्‍कपटता के कारण उनके देश पर अधिकार करने नहीं जा रहा है। किन्‍तु इन राष्‍ट्रों की दुष्‍टता के कारण तेरा प्रभु परमेश्‍वर उन्‍हें तेरे सम्‍मुख से निकाल रहा है, जिससे प्रभु अपने वचन को, जिसकी शपथ उसने तेरे पूर्वज अब्राहम, इसहाक और याकूब से खाई थी, पूरा करे।</verse>
				<verse number="6">तू यह बात जान ले कि तेरी धार्मिकता के कारण प्रभु परमेश्‍वर तेरे अधिकार में यह उत्तम देश तुझे नहीं प्रदान कर रहा है; क्‍योंकि तू ऐंठी गरदन वाली प्रजा है।</verse>
				<verse number="7">‘स्‍मरण रखना और कभी मत भूलना कि तुमने निर्जन प्रदेश में अपने प्रभु परमेश्‍वर को क्रोधित किया था। जिस दिन से तुम मिस्र देश से बाहर निकले हो, और इस स्‍थान पर पहुँचे हो, तुम प्रभु से विद्रोह करते रहे हो।</verse>
				<verse number="8">तुमने होरेब पर्वत पर प्रभु को क्रोधित किया था, और वह क्रुद्ध होकर तुम्‍हें नष्‍ट करना चाहता था।</verse>
				<verse number="9">जब मैं पत्‍थर की पट्टियाँ, उस विधान की पट्टियाँ, जो प्रभु ने तुम्‍हारे साथ स्‍थापित किया, ग्रहण करने के लिए पहाड़ पर चढ़ा था, तब मैं चालीस दिन और चालीस रात तक पहाड़ पर रहा। मैंने न रोटी खायी और न पानी पिया।</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने मुझे अपने हाथ से लिखी हुई पत्‍थर की दो पट्टियाँ दीं। उन पर प्रभु के वे सब वचन लिखे हुए थे, जो उसने सभा के दिन पहाड़ पर अग्‍नि के मध्‍य से तुमसे कहे थे।</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने चालीस दिन और चालीस रात के अन्‍त में पत्‍थर की दो पट्टियाँ, विधान की पट्टियाँ मुझे दीं।</verse>
				<verse number="12">तब प्रभु ने मुझसे कहा, “उठ और यहाँ से अविलम्‍ब नीचे जा; क्‍योंकि तेरे लोग, जिनको तू मिस्र देश से बाहर निकाल लाया है, भ्रष्‍ट हो गए हैं। वे उस मार्ग से शीघ्र ही भटक गए हैं, जिस पर चलने की आज्ञा मैंने उनको दी है। उन्‍होंने एक मूर्ति बनाई है।”</verse>
				<verse number="13">‘प्रभु ने मुझसे आगे कहा, “मैंने इन लोगों को देखा है, ये ऐंठी गरदन के लोग हैं।</verse>
				<verse number="14">मुझे छोड़ दे कि मैं उनको नष्‍ट करूं और आकाश के नीचे से उनका नाम मिटा डालूं। किन्‍तु मैं तुझे उनसे अधिक शक्‍तिशाली और महान राष्‍ट्र बनाऊंगा।”</verse>
				<verse number="15">अत: मैं लौट पड़ा और पहाड़ से नीचे उतर आया। पहाड़ आग में दहक रहा था। विधान की दोनों पट्टियाँ मेरे हाथों में थीं।</verse>
				<verse number="16">मैंने तुम्‍हें देखा: तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के विरुद्ध पाप कर रहे थे। तुमने बछड़े की एक मूर्ति बनाई थी। तुम उस मार्ग से शीघ्र ही भटक गए थे, जिस पर चलने की आज्ञा प्रभु ने तुम्‍हें दी थी।</verse>
				<verse number="17">तब मैंने दोनों पट्टियाँ पकड़ीं, और अपने दोनों हाथों से उन्‍हें फेंक दिया। तुम्‍हारी आंखों के सामने मैंने उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।</verse>
				<verse number="18">मैं पहले के समान चालीस दिन और चालीस रात प्रभु के सम्‍मुख पड़ा रहा। मैंने न रोटी खाई, और न पानी पिया, क्‍योंकि जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसको करके तुमने पाप किया था और इस प्रकार तुमने प्रभु को चिढ़ाया था।</verse>
				<verse number="19">मैं उसके क्रोध के कारण, उसके प्रचण्‍ड प्रकोप के कारण कांपने लगा। प्रभु तुमसे इतना क्रुद्ध था कि वह तुम्‍हें नष्‍ट करने को तत्‍पर हो गया। किन्‍तु प्रभु ने उस समय भी मेरी बात सुनी।</verse>
				<verse number="20">प्रभु हारून से इतना क्रुद्ध था कि वह उसको नष्‍ट करने को तत्‍पर हो गया। मैंने उस समय हारून के लिए भी प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="21">मैंने तुम्‍हारी पापमय वस्‍तु, बछड़े की मूर्ति, जिसको तुमने बनाया था, ली और उसको आग में फेंक दिया, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। मैंने उसको अच्‍छे से पीसा जब तक वह पिसकर चूर्ण न हो गई। तब मैंने उसके चूर्ण को पहाड़ से नीचे बहने वाली नदी में फेंक दिया।</verse>
				<verse number="22">‘तुमने तब्एराह, मस्‍सा और किबरोत-हत्तावाह में भी प्रभु को क्रोधित किया था।</verse>
				<verse number="23">जब प्रभु ने तुम्‍हें कादेश-बर्नेअ के मरूद्यान से यह कहकर भेजा था, “आक्रमण करो और उस देश पर अधिकार कर लो, जिसको मैंने तुम्‍हें प्रदान किया है,” तब भी तुमने अपने प्रभु परमेश्‍वर के वचन से विद्रोह किया था। तुमने उस पर विश्‍वास नहीं किया, और न उसकी वाणी सुनी।</verse>
				<verse number="24">जिस दिन से मैं तुम्‍हें जानता हूँ उस दिन से तुम प्रभु के प्रति विद्रोह कर रहे हो।</verse>
				<verse number="25">‘अत: मैं प्रभु के सम्‍मुख चालीस दिन और चालीस रात पड़ा रहा, क्‍योंकि प्रभु ने कहा था कि वह तुम्‍हें नष्‍ट कर देगा।</verse>
				<verse number="26">मैंने प्रभु से प्रार्थना की, “हे प्रभु, तू अपने निज लोगों को, अपनी निज सम्‍पत्ति को, नष्‍ट मत कर। उसको तूने अपने महान सामर्थ्य से मुक्‍त किया है। उसको तूने अपने भुजबल के द्वारा मिस्र देश से बाहर निकाला है।</verse>
				<verse number="27">अपने सेवक अब्राहम, इसहाक और याकूब को स्‍मरण कर। इन लोगों के हठ, दुष्‍टता और पाप पर ध्‍यान मत दे।</verse>
				<verse number="28">ऐसा न हो कि मिस्र देश के निवासी, जहाँ से तूनें इन्‍हें निकाला है, यह कहें: ‘प्रभु इन्‍हें उस देश में नहीं पहुंचा सका, जिसके विषय में वह इनसे बोला था। निस्‍सन्‍देह प्रभु इनसे घृणा करता है। सच पूछो तो निर्जन प्रदेश में इनका वध करने के लिए उसने इन्‍हें मिस्र देश से निकाला था।’</verse>
				<verse number="29">प्रभु, ये तेरे निज लोग, तेरी निज सम्‍पत्ति हैं। तू अपने महान सामर्थ्य से, उद्धार के हेतु फैले हुए अपने हाथों से इन्‍हें बाहर निकाल लाया है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">‘उस समय प्रभु ने मुझसे कहा था, “तू प्रथम पट्टियों के समान पत्‍थर की दो पट्टियां कटवा और पहाड़ पर चढकर मेरे पास आ। तू लकड़ी की एक मंजूषा बना।</verse>
				<verse number="2">मैं उन पर वे ही शब्‍द लिखूंगा जो प्रथम पट्टियों पर लिखे थे और जिनको तूने टुकड़े-टुकड़े कर दिया है। तू उनको मंजूषा में रख देना।”</verse>
				<verse number="3">अत: मैंने बबूल की लकड़ी की एक मंजूषा बनाई, और प्रथम पट्टियों के समान पत्‍थर की दो पट्टियाँ कटवायीं। मैं पहाड़ पर चढ़ा। दोनों पट्टियाँ मेरे हाथ में थीं।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने प्रथम लेख के समान, दस आज्ञाएं पट्टियों पर लिख दीं, जो उसने सभा के दिन पहाड़ पर अग्‍नि के मध्‍य से तुमसे कही थीं। उसके बाद प्रभु ने उनको मुझे दे दिया।</verse>
				<verse number="5">मैं लौटा और पहाड़ से नीचे उतर गया। मैंने उन पट्टियों को उस मंजूषा में, जिसे मैंने बनाया था, रख दिया। वे तब से वहीं हैं, जैसी प्रभु ने मुझे आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="6">(इस्राएली लोगों ने याकन वंशियों के कुओं से मोसेराह की ओर प्रस्‍थान किया। वहाँ हारून की मृत्‍यु हुई, और वहीं उसे गाड़ा गया। उसका पुत्र एलआजर उसके स्‍थान पर पुरोहित का कार्य करने लगा।</verse>
				<verse number="7">वहाँ से उन्‍होंने गूदगोदाह की ओर प्रस्‍थान किया, और गूदगोदाह से योट-बाताह की ओर गए, जो जल-सरिताओं की भूमि है।</verse>
				<verse number="8">उस समय प्रभु ने लेवी कुल को पृथक किया कि वे प्रभु की विधान-मंजूषा को वहन करें। वे प्रभु के सम्‍मुख प्रस्‍तुत रहकर उसकी सेवा करें और उसके नाम से आशिष दें, जैसा वे आज भी करते हैं।</verse>
				<verse number="9">इसलिए लेवी कुल के वंशजों को अपने भाई-बन्‍धुओं के साथ कोई निज भूमि-भाग अथवा पैतृक सम्‍पत्ति नहीं मिली है, वरन् प्रभु ही उनकी पैतृक-सम्‍पत्ति है, जैसा तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर ने उन्‍हें वचन दिया था।)</verse>
				<verse number="10">‘मैं पहले के समान पहाड़ पर चालीस दिन और चालीस रात रहा। उस समय भी प्रभु ने मेरी बात सुनी, और तुम्‍हें नष्‍ट करने की इच्‍छा त्‍याग दी।</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने मुझसे कहा था, “उठ, और इन लोगों के आगे-आगे मार्ग-दर्शन कर, जिससे वे उस देश में प्रवेश करें और उस पर अधिकार करें। उस देश को प्रदान करने की शपथ मैंने इनके पूर्वजों से खाई है।”</verse>
				<verse number="12">‘अब, ओ इस्राएल, तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझ से क्‍या चाहता है? केवल यह कि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की भक्‍ति करे उसके सब मार्गों पर चले और उससे प्रेम करे; तू अपने सम्‍पूर्ण हृदय और सम्‍पूर्ण प्राण से अपने प्रभु परमेश्‍वर की सेवा करे,</verse>
				<verse number="13">और उसकी सब आज्ञाओं तथा संविधियों का पालन करे, जिसका आदेश मैं तेरी भलाई के लिए आज तुझे दे रहा हूँ।</verse>
				<verse number="14">‘देखो यह आकाश, उच्‍च आकाश, और पृथ्‍वी तथा उसमें जो कुछ है, वह सब तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ही का है।</verse>
				<verse number="15">फिर भी प्रभु ने तुम्‍हारे ही पूर्वजों के प्रति प्रेम की कामना की, और उनके पश्‍चात् उनके वंशजों को, अर्थात् तुम्‍हीं को अन्‍य जातियों में से चुना, जैसा आज भी है।</verse>
				<verse number="16">अत: अपने हृदय को विनम्र बनाओ, और हठीले न बने रहो</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर समस्‍त देवताओं का परमेश्‍वर है। वह समस्‍त स्‍वामियों का स्‍वामी है। वह महान, बलवान और आतंकमय परमेश्‍वर है। वह किसी का पक्षपात नहीं करता, और न किसी से घूस ही लेता है।</verse>
				<verse number="18">वह पितृहीन और विधवा का न्‍याय करता है। वह तुम्‍हारे देश में रहने वाले प्रवासी व्यक्‍ति से प्रेम करता है, उसको भोजन-वस्‍त्र देता है।</verse>
				<verse number="19">अत: प्रवासी व्यक्‍ति से प्रेम करो, क्‍योंकि तुम भी मिस्र देश में प्रवासी थे।</verse>
				<verse number="20">‘तू प्रभु परमेश्‍वर की भक्‍ति करना। तू उसकी आराधना करना, और उससे ही सम्‍बद्ध रहना। तू केवल उसके नाम की शपथ खाना।</verse>
				<verse number="21">वही तेरे लिए आराध्‍य है। वह तेरा परमेश्‍वर है, जिसने तेरे लिए महान और आतंकमय कार्य किए हैं, जिनको तूने अपनी आंखों से देखा है।</verse>
				<verse number="22">जब तेरे पूर्वज मिस्र देश गए, तब वे केवल सत्तर प्राणी थे; किन्‍तु अब तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे आकाश के तारों के समान असंख्‍य बना दिया है। तू अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रेम करना, तथा उसके द्वारा सौंपे गये दायित्‍वों और उसके आदेशों, उसकी संविधियों और आज्ञाओं का सदा पालन करना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">‘तुम आज इस बात को समझ लो कि तुम्‍हारे बच्‍चों ने नहीं, वरन् तुमने शिक्षा प्राप्‍त की है।</verse>
				<verse number="2">यह केवल तुम जानते हो, और केवल तुमने अपने प्रभु परमेश्‍वर की महानता, भुजबल, उद्धार के हेतु फैले हुए हाथ,</verse>
				<verse number="3">चिह्‍न और उसके आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों को देखा है। यह सब प्रभु ने मिस्र देश में, मिस्र देश के राजा तथा उसके देश के साथ किया था;</verse>
				<verse number="4">ये आश्‍चर्यपूर्ण कार्य उसने मिस्र देश की सेना, उसके अश्वों और रथों के साथ किये थे। जब वे तुम्‍हारा पीछा कर रहे थे तब उसने उन्‍हें लाल सागर के जल में डुबो दिया था। प्रभु ने उनको ऐसा मिटा डाला कि आज तक उनका चिह्‍न दिखाई नहीं दिया।</verse>
				<verse number="5">यह तुम्‍हारे बच्‍चे नहीं, बल्‍कि तुम जानते हो कि इस स्‍थान पर पहुंचने के पूर्व प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे साथ निर्जन प्रदेश में कैसा व्‍यवहार किया था।</verse>
				<verse number="6">उसने रूबेन के वंशज एलीआब के पुत्र दातन और अबीरम के साथ क्‍या किया था। तुम्‍हें मालूम है कि इस्राएली समाज के मध्‍य धरती ने अपना मुंह खोला और वह दातन और अबीरम को, उनके परिवार को, उनके तम्‍बुओं को तथा उनके समस्‍त अनुचरों को निगल गई।</verse>
				<verse number="7">तुमने स्‍वयं अपनी आंखों से प्रभु द्वारा किए गए इन सब महान कार्यों को देखा है।</verse>
				<verse number="8">‘तुम उन समस्‍त आज्ञाओं का पालन करना, जिनका आदेश मैं आज तुम्‍हें दे रहा हूं, जिससे तुम शक्‍तिशाली बनो, और उस देश में प्रवेश कर उस पर अधिकार कर सको, जहाँ तुम अधिकार करने के लिए जा रहे हो।</verse>
				<verse number="9">प्रभु की आज्ञाओं का पालन करने से उस देश में तुम्‍हारी आयु लम्‍बी होगी। प्रभु ने शपथ खाई थी कि वह दूध और शहद की नदियों वाला देश तुम्‍हारे पूर्वजों और उनके वंशजों को प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="10">‘जिस देश पर अधिकार करने के लिए तुम वहां प्रवेश कर रहे हो, वह मिस्र देश के समान नहीं है, जहां से तुम बाहर निकले हो। मिस्र देश वनस्‍पति के बगीचे के समान है, जहां तुम बीज बोते थे, और स्‍वयं अपने पैरों से रहट चलाकर उसको सींचते थे।</verse>
				<verse number="11">परन्‍तु जिस देश पर तुम अधिकार करने के लिए जा रहे हो, वह पहाड़ियों और घाटियों का देश है। वह आकाश की वर्षा के द्वारा सींचा जाता है।</verse>
				<verse number="12">तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर उस देश की देखभाल करता है। तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर की आंखें वर्ष के आरम्‍भ से वर्ष के अन्‍त तक उस पर लगी रहती हैं।</verse>
				<verse number="13">‘यदि तुम मेरी आज्ञाओं को निश्‍चय ही मानोगे, जिनका आदेश आज मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ, और अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रेम करोगे, अपने सम्‍पूर्ण हृदय और सम्‍पूर्ण प्राण से उसकी सेवा करोगे,</verse>
				<verse number="14">तो वह निर्धारित समय पर तुम्‍हारे देश को शरद-कालीन और वसन्‍त-कालीन वर्षा प्रदान करेगा। तब तुम अनाज, अंगूर का रस और तेल एकत्र कर सकोगे।</verse>
				<verse number="15">वह तुम्‍हारे पशुओं के लिए मैदान में घास उपजाएगा। तुम भोजन वस्‍तु खाकर तृप्‍त होगे।</verse>
				<verse number="16">पर तुम सावधान रहना! ऐसा न हो कि तुम्‍हारा हृदय धोखा खाए और तुम पथभ्रष्‍ट हो जाओ और दूसरे देवताओं की पूजा करो, झुककर उनकी वन्‍दना करो।</verse>
				<verse number="17">ऐसा न हो कि प्रभु का क्रोध तुम्‍हारे प्रति भड़क उठे और वह आकाश के झरोखे बन्‍द कर दे, जिससे वर्षा न हो और भूमि अपनी उपज न दे और तुम उस उत्तम देश में अविलम्‍ब मिट जाओ जिसको प्रभु तुम्‍हें दे रहा है।</verse>
				<verse number="18">‘अत: तुम मेरे इन शब्‍दों को अपने हृदय और प्राण में धारण करना! उन्‍हें चिह्‍न-स्‍वरूप अपने हाथ पर बांधना। वे तुम्‍हारी दोनों आंखों के मध्‍य शिरोबंद होंगे।</verse>
				<verse number="19">तुम उन्‍हें अपने बच्‍चों को सिखाना। जब तुम अपने घर में बैठते हो, अथवा मार्ग पर चलते हो, जब तुम लेटते हो अथवा उठते हो, तब तुम, इन्‍हीं आज्ञाओं की चर्चा करना।</verse>
				<verse number="20">तुम उन्‍हें अपने घर की चौखट के बाजुओं और नगर के प्रवेश-द्वारों पर लिखना।</verse>
				<verse number="21">तब तुम्‍हारी और तुम्‍हारे पुत्र-पुत्रियों की आयु उस देश में लम्‍बी होगी जिसके लिए प्रभु ने तुम्‍हारे पूर्वजों से शपथ खाई थी कि जब तक पृथ्‍वी के ऊपर आकाश स्‍थिर है तब तक उस देश पर उनका अधिकार होगा।</verse>
				<verse number="22">‘यदि तुम इन सब आज्ञाओं का निश्‍चय ही पालन करोगे, जिनका आदेश आज मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ, उनको व्‍यवहार में लाओगे, अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रेम करोगे, उसके मार्ग पर चलोगे, और उससे सम्‍बद्ध रहोगे,</verse>
				<verse number="23">तो प्रभु तुम्‍हारे सामने से इन जातियों को निकाल देगा; तुम अपने से अधिक महान और शक्‍तिशाली राष्‍ट्रों को निकाल दोगे।</verse>
				<verse number="24">जिस-जिस स्‍थान पर तुम्‍हारा पैर पड़ेगा, वह तुम्‍हारा होगा। तुम्‍हारी सीमा निर्जन प्रदेश से लबानोन, और फरात नदी से पश्‍चिमी सागर तक होगी।</verse>
				<verse number="25">कोई भी मनुष्‍य तुम्‍हारे सम्‍मुख नहीं खड़ा हो सकेगा। जिस देश में तुम्‍हारे पैर पड़ेंगे, उसको तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हारे प्रति भय और आतंक से आतंकित करेगा; जैसा उसने तुम्‍हें वचन दिया है।</verse>
				<verse number="26">‘देखो, आज मैं तुम्‍हारे सम्‍मुख आशिष और श्राप रखता हूँ:</verse>
				<verse number="27">यदि तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञाओं को सुनोगे, जिनका आदेश आज मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ, तो परमेश्‍वर से तुम्‍हें आशिष प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="28">किन्‍तु यदि तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञाओं को नहीं सुनोगे, और उस मार्ग से भटक जाओगे, जिस पर चलने का आदेश आज मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ, और उन देवताओं का अनुसरण करोगे, जिन्‍हें तुम नहीं जानते हो, तो तुम्‍हें परमेश्‍वर श्राप देगा!</verse>
				<verse number="29">जब तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुमको उस देश में पहुंचा देगा, जिस पर अधिकार करने के लिए तुम वहाँ जा रहे हो, तब गरिज्‍जीम पर्वत से आशिष और एबल पर्वत से श्राप के वचन सुनाना।</verse>
				<verse number="30">ये पहाड़ जैसा तुम जानते हो, यर्दन नदी के उस पार, पश्‍चिमी मार्ग पर, कनानी जाति के देश में, जो अराबाह में रहती है, गिलगाल के सम्‍मुख, “मोरे के बांज वृक्ष” के निकट हैं।</verse>
				<verse number="31">तुम्‍हें यर्दन नदी को पार करना होगा कि तुम उस देश में प्रवेश कर उस पर अधिकार कर सको, जो तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें दे रहा है। जब तुम उस पर अधिकार कर लोगे और उस में बस जाओगे</verse>
				<verse number="32">तब प्रभु परमेश्‍वर की समस्‍त संविधियों और आदेशों क पालन करना, और उनके अनुसार कार्य करना, जो आज मैं तुम्‍हारे सम्‍मुख प्रस्‍तुत कर रहा हूँ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">‘ये संविधियाँ और आदेश हैं। इनका तुम पालन करोगे और इनके अनुसार तुम उस देश में कार्य करोगे, जो तुम्‍हारे पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हें प्रदान किया है कि जब तक तुम पृथ्‍वी पर जीवित हो तब तक उस पर अधिकार करो।</verse>
				<verse number="2">तुम उच्‍च पहाड़ों-पहाड़ियों पर स्‍थित तथा हरे वृक्षों के नीचे की सब पूजा-वेदियों को पूर्णत: ध्‍वस्‍त कर देना, जहाँ वे राष्‍ट्र जिन्‍हें तुम निकालोगे, अपने देवताओं की पूजा करते हैं।</verse>
				<verse number="3">तुम उनकी वेदियों को तोड़ डालना। उनके पूजा-स्‍तम्‍भों को गिरा देना। अशेरा देवी के खम्‍भों को आग में जला देना। तुम उनके देवताओं की मूर्तियों को काटकर गिरा देना, और उस स्‍थान से उनका नाम मिटा डालना।</verse>
				<verse number="4">जैसा वे हर स्‍थान पर पूजा-स्‍थल बनाते हैं, वैसा तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए मत बनाना।</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर को उस स्‍थान में ढूंढ़ना जिसको वह स्‍वयं तुम्‍हारे सब कुलों की भूमि-भाग में से चुनेगा और वहाँ अपने नाम को प्रतिष्‍ठित करेगा तथा अपना निवास-स्‍थान बनाएगा।</verse>
				<verse number="6">वहीं तुम जाना और अपनी अग्‍नि-बलि और पशु-बलि, अपना दशमांश तथा भेंट जिसको तुम चढ़ाते हो, मन्नत-बलि, स्‍वेच्‍छा-बलि और गाय-बैल तथा भेड़-बकरी का पहलौठा बच्‍चा ले जाया करना।</verse>
				<verse number="7">तुम वहीं अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख भोजन करना। तुम अपने समस्‍त परिवार के साथ अपने उद्यम के लिए आनन्‍द मनाना, जिस पर तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने आशिष दी है।</verse>
				<verse number="8">‘जैसा आज हम कार्य कर रहे हैं, वैसा तुम मत करना: प्रत्‍येक व्यक्‍ति वही कार्य कर रहा है, जो उसकी दृष्‍टि में उचित है।</verse>
				<verse number="9">तुम अब तक विश्राम-स्‍थल पर, अपनी पैतृक-भूमि पर, जो तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें दे रहा है, नहीं पहुँचे हो।</verse>
				<verse number="10">जब तुम यर्दन नदी को पार कर लोगे, और उस देश में बस जाओगे, जो पैतृक अधिकार के लिए तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें दे रहा है, जब वह तुम्‍हारे चहुंओर के शत्रुओं से तुम्‍हें विश्राम देगा कि तुम सुरक्षित रूप से निवास कर सको,</verse>
				<verse number="11">तब तुम उस स्‍थान पर, जिसको तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर चुनेगा और अपने नाम को वहां प्रतिष्‍ठित करेगा, ये सब वस्‍तुएं लाना, जिनका आदेश मैंने तुम्‍हें दिया है: तुम्‍हारी अग्‍नि-बलि और पशु-बलि, तुम्‍हारा दशमांश तथा भेंट जिसको तुम चढ़ाते हो, और तुम्‍हारी समस्‍त मन्नत-बलि, जिसकी मन्नत तुम प्रभु से मानते हो।</verse>
				<verse number="12">तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख अपने पुत्र-पुत्रियों, सेवक-सेविकाओं तथा तुम्‍हारे नगर के भीतर रहनेवाले लेवी जन के साथ आनन्‍द मनाना, क्‍योंकि तुम्‍हारे साथ लेवी का कोई अंश अथवा पैतृक सम्‍पत्ति नहीं।</verse>
				<verse number="13">‘तू सावधान रहना। ऐसा न हो कि जो-जो स्‍थान तू देखे वहीं अग्‍नि-बलि चढ़ा दे।</verse>
				<verse number="14">जो स्‍थान प्रभु तेरे समस्‍त कुलों के भूमि-भागों में से चुनेगा, तू वहीं अग्‍नि-बलि चढ़ाना, और वहीं वे सब कार्य करना जिनका आदेश मैं तुझे दे रहा हूँ।</verse>
				<verse number="15">‘फिर भी तू अपने किसी भी नगर में पशु मार कर अपनी इच्‍छा और प्रभु परमेश्‍वर द्वारा दी गई आशिष के अनुसार मांस खा सकता है। शुद्ध और अशुद्ध मनुष्‍य उसको खा सकते हैं, जैसे चिकारे या हरिण का मांस।</verse>
				<verse number="16">केवल इतना कि तू उसका रक्‍त मत खाना, वरन् उसको जल के सदृश भूमि पर उण्‍डेल देना।</verse>
				<verse number="17">तू अपने नगर के भीतर अपने अन्न, अंगूर के रस, अथवा तेल के दशमांश को, या गाय-बैल, भेड़-बकरी के पहलौठे पशु को, अथवा मन्नत-बलि को जिसकी मन्नत तू मानता है, या स्‍वेच्‍छा-बलि को, अथवा भेंट को जिसको तू चढ़ाता है, नहीं खाएगा।</verse>
				<verse number="18">परन्‍तु तू, तेरे पुत्र-पुत्री, सेवक-सेविका और तेरे नगर के भीतर रहनेवाला लेवी जन उनको तेरे प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उस स्‍थान में खाएगा, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर स्‍वयं चुनेगा। तू अपने समस्‍त उद्यम के लिए प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख आनन्‍द मनाना।</verse>
				<verse number="19">तू सावधान रहना! जितने दिन तक तू अपने देश में है, लेवी जन को मत भूलना।</verse>
				<verse number="20">‘जब तेरा प्रभु परमेश्‍वर अपने वचन के अनुसार तेरी सीमा को बढ़ाएगा, और तू कहेगा, “मैं मांस खाऊंगा”, क्‍योंकि तू मांस की इच्‍छा करता है, तो तू जितना चाहे, उतना मांस खा सकता है।</verse>
				<verse number="21">यदि वह स्‍थान तुझसे दूर होगा, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर अपना नाम वहाँ प्रतिष्‍ठित करने के लिए चुनेगा, तो प्रभु द्वारा दिए गए गाय-बैल, भेड़-बकरी में से किसी भी पशु को मार सकता है, जैसा आदेश मैंने तुझे दिया है। तू अपने नगर के भीतर अपनी इच्‍छानुसार उसको खा सकता है।</verse>
				<verse number="22">जैसे चिकारा और हरिण खाया जाता है, वैसे तू उसको भी खा सकता है। शुद्ध और अशुद्ध दोनों व्यक्‍ति उसको खा सकते हैं।</verse>
				<verse number="23">केवल दृढ़ निश्‍चय करना कि तू उसको रक्‍त के साथ नहीं खाएगा; क्‍योंकि रक्‍त ही प्राण है। अत: तू मांस के साथ प्राण नहीं खाएगा।</verse>
				<verse number="24">तू उसको नहीं खाना वरन् तू उसको भूमि पर जल के सदृश उण्‍डेल देना।</verse>
				<verse number="25">तू उसको नहीं खाना, जिससे तू प्रभु की दृष्‍टि में उचित कार्य कर सके, और तेरा तथा तेरे पश्‍चात् तेरी सन्‍तान का भला हो।</verse>
				<verse number="26">किन्‍तु तू अपनी देय पवित्र वस्‍तुओं तथा मन्नत-बलि को लेकर उस स्‍थान में जाना, जिसको प्रभु चुनेगा,</verse>
				<verse number="27">और वहाँ अपने प्रभु परमेश्‍वर की वेदी पर अग्‍नि-बलि, मांस और रक्‍त अर्पित करना। बलि-पशुओं का रक्‍त तेरे प्रभु परमेश्‍वर की वेदी पर उण्‍डेला जाएगा, परन्‍तु मांस को तू खा सकता है।</verse>
				<verse number="28">तू सावधान होकर इन बातों को सुन, जिनका आदेश मैं तुझे दे रहा हूँ, जिससे तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में भला और उचित कार्य कर सके, और तेरा तथा तेरे पश्‍चात् तेरी सन्‍तान का सदा भला हो।</verse>
				<verse number="29">‘जब तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे सामने उन जातियों का संहार करेगा, जिनको तू निकालने के लिए वहाँ जा रहा है, और जब तू उनको निकालकर उनके देश में बस जाएगा,</verse>
				<verse number="30">तब तू सावधान रहना। ऐसा न हो कि उनके नष्‍ट होने के पश्‍चात् तू जाल में फंस जाए और उनका अनुसरण करने लगे। ऐसा न हो कि उनके देवताओं के विषय में यह पूछताछ करने लगे, “ये जातियाँ अपने देवताओं की किस प्रकार आराधना करती थीं? मैं भी वैसी आराधना करूँगा।”</verse>
				<verse number="31">परन्‍तु तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए ऐसा कार्य मत करना; क्‍योंकि उन्‍होंने अपने देवताओं के लिए वे सब घृणित कार्य किए थे जिनसे प्रभु घृणा करता है। वे अपने देवताओं के लिए अपने पुत्र-पुत्रियों को भी अग्‍नि में जलाते हैं!</verse>
				<verse number="32">‘जिन बातों का आदेश मैं तुम्‍हें देता हूँ, उन सब का तुम पालन करना; उनके अनुसार कार्य करना। तुम उनमें न कुछ जोड़ना, और न उनमें से कुछ घटाना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">‘यदि तेरे मध्‍य में किसी नबी अथवा स्‍वप्‍न-द्रष्‍टा का जन्‍म हो, वह तुझे चिह्‍न अथवा आश्‍चर्यपूर्ण कार्य दिखाए</verse>
				<verse number="2">और जिस चिह्‍न अथवा आश्‍चर्यपूर्ण कार्य के विषय में वह बोला था, वह सच प्रमाणित हो जाए, और तब वह कहे, “आओ, हम दूसरे देवताओं का अनुसरण करें”, जिनको तू नहीं जानता है, और “आओ, हम उनकी आराधना करें”,</verse>
				<verse number="3">तो तू उस नबी अथवा स्‍वप्‍न-द्रष्‍टा की बातों को मत सुनना; क्‍योंकि तेरा प्रभु परमेश्‍वर यह जानने के लिए तेरी परीक्षा ले रहा है, कि क्‍या तू अपने सम्‍पूर्ण हृदय से, सम्‍पूर्ण प्राण से अपने प्रभु परमेश्‍वर को प्रेम करता है।</verse>
				<verse number="4">तू केवल अपने प्रभु परमेश्‍वर का अनुसरण करना, उसकी भक्‍ति करना, उसकी आज्ञाओं का पालन करना, और उसकी वाणी को सुनना। तू उसकी आराधना करना, और उससे सम्‍बद्ध रहना।</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु उस नबी अथवा स्‍वप्‍न-द्रष्‍टा को मृत्‍यु-दण्‍ड देना; क्‍योंकि उसने तुझे उस प्रभु परमेश्‍वर से विमुख करने वाले वचन कहे थे, जिसने तुझे मिस्र देश से बाहर निकाला और तुझे दासत्‍व के घर से मुक्‍त किया है। उस नबी अथवा स्‍वप्‍न-द्रष्‍टा ने तुझे उस मार्ग से खींचा था, जिस पर चलने की आज्ञा तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे दी है। तू अपने मध्‍य से इस बुराई को अवश्‍य दूर करना।</verse>
				<verse number="6">‘यदि तेरा सगा भाई, अथवा तेरा पुत्र, या पुत्री अथवा तेरी प्राण-प्रिय पत्‍नी या तेरा अंतरंग मित्र तुझे गुप्‍त रूप से फुसलाए और कहे, “आओ, हम चलें और दूसरे देवताओं की पूजा करें”, जिनको न तू जानता है और न तेरे पूर्वज ही जानते थे,</verse>
				<verse number="7">चाहे वे तेरे चहुंओर और निकट रहनेवाली जातियों के देवता हों, अथवा पृथ्‍वी के एक सीमन्‍त से दूसरे सीमन्‍त तक दूर रहने वाली जातियों के हों,</verse>
				<verse number="8">तो तू उसकी बात नहीं मानना, और न उसकी बात सुनना। उस पर दया-दृष्‍टि मत करना और न उसको जीवित छोड़ना। तू उसके अपराध को मत छिपाना,</verse>
				<verse number="9">वरन् तू निश्‍चय ही उसका वध करना। उसको मार डालने के लिए तेरा ही हाथ सर्वप्रथम उठे और तेरे पश्‍चात् दूसरे लोगों का हाथ।</verse>
				<verse number="10">तू पत्‍थरों से मार-मारकर उसका वध करना, क्‍योंकि उसने तुझे तेरे उस प्रभु परमेश्‍वर से अलग करने का प्रयत्‍न किया था, जो तुझे मिस्र देश से, दासत्‍व के घर से, बाहर निकल लाया है।</verse>
				<verse number="11">समस्‍त इस्राएली इस घटना के विषय में सुनेंगे, और भयभीत होंगे। वे ऐसा बुरा कर्म तेरे मध्‍य पुन: नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="12">‘यदि तू अपने किसी नगर में, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे वहाँ निवास करने के लिए दे रहा है, यह बात सुने</verse>
				<verse number="13">कि तेरे मध्‍य से ही अधम पुरुष निकले हैं; और उन्‍होंने यह कहकर नगर-वासियों को पथ-भ्रष्‍ट किया है, “आओ, हम चलें और दूसरे देवताओं की पूजा करें,” जिन्‍हें तू नहीं जानता था,</verse>
				<verse number="14">तो तू पूछताछ करना, जांच-पड़ताल करना और सावधानी से प्रश्‍न करना। यदि यह बात सच और पक्‍की हो कि तेरे मध्‍य में ऐसा घृणित कार्य किया गया है,</verse>
				<verse number="15">तो उस नगर के निवासियों को तलवार से निश्‍चय ही मार डालना। उन सबको जो उसमें है, और उसके पशुओं को निषिद्ध समझकर तलवार से पूर्णत: नष्‍ट कर डालना।</verse>
				<verse number="16">तू उसकी सब लूट उसके चौक के मध्‍य में एकत्र करना, और अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए पूर्ण अग्‍नि-बलि के रूप में उस नगर को और उसकी समस्‍त लूट को आग में जला डालना। वह सदा के लिए खण्‍डहर हो जाएगा; उसको पुन: आबाद नहीं किया जाएगा।</verse>
				<verse number="17">कोई भी निषिद्ध वस्‍तु तेरे हाथ नहीं लगनी चाहिए, जिससे प्रभु अपनी क्रोधाग्‍नि को शान्‍त करे, तुझ पर दया करे, और तरस खाकर तुझको शक्‍तिशाली बनाए; जैसी उसने तेरे पूर्वजों से शपथ खाई थी।</verse>
				<verse number="18">पर यह तब होगा जब तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी को सुनेगा, उसकी उन सब आज्ञाओं का पालन करेगा, जिनके अनुसार कार्य करने का आदेश मैं आज तुझे दे रहा हूँ; और जो कार्य तेरे प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में उचित है, उसी को तू करेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">‘तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की संतान हो! इसलिए तुम मृत व्यक्‍ति के प्रति शोक प्रकट करने के लिए अपने शरीर पर घाव मत करना, और न भौहों के बाल मुंड़ाना।</verse>
				<verse number="2">तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की पवित्र प्रजा हो। प्रभु ने तुम्‍हें अपनी प्रजा, अपनी निज सम्‍पत्ति बनाने के लिए पृथ्‍वी की समस्‍त जातियों में से तुम्‍हें चुना है।</verse>
				<verse number="3">‘तुम कोई घृणित वस्‍तु मत खाना।</verse>
				<verse number="4">जो पशु तुम खा सकते हो, वे ये हैं: बैल, भेड़, बकरा,</verse>
				<verse number="5">लाल हरिण, चिकारा, मृग, जंगली बकरा, साकिन, कुरंग और पहाड़ी भेड़।</verse>
				<verse number="6">पशुओं में से सब चिरे और फटे खुरवाले तथा पागुर करने वाले पशुओं को तुम खा सकते हो।</verse>
				<verse number="7">फिर भी तुम पागुर करने वाले अथवा फटे खुरवाले पशुओं में से इन पशुओं को नहीं खाना: ऊंट, खरगोश, और चट्टानी बिज्‍जू। वे पागुर तो करते हैं, परन्‍तु उनके खुर चिरे हुए नहीं होते। अत: वे तुम्‍हारे लिए अशुद्ध हैं।</verse>
				<verse number="8">सूअर चिरे खुरवाला पशु तो है, परन्‍तु वह पागुर नहीं करता। अत: वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है। तुम इनके मांस को नहीं खाना। इनकी लोथ को स्‍पर्श भी मत करना।</verse>
				<verse number="9">‘तुम जल-जन्‍तुओं में से इन जन्‍तुओं को खा सकते हो: प्रत्‍येक पंखवाला और चोईं-वाला जल-जन्‍तु तुम खा सकते हो।</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु जिस जल-जन्‍तु के पंख अथवा चोईं नहीं हैं, तुम उसको मत खाना। वह तुम्‍हारे लिए अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="11">‘तुम सब शुद्ध पक्षी खा सकते हो।</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु जो पक्षी तुम नहीं खाओगे, वे ये हैं: गरुड़, हड़फोड़, कुरर,</verse>
				<verse number="13">बाज, सब प्रकार की चील,</verse>
				<verse number="14">सब प्रकार के कौए,</verse>
				<verse number="15">शुतुर-मुर्ग, रात-शिकरा, जल-कुक्‍कुट, सब प्रकार के शिकरे,</verse>
				<verse number="16">उल्‍लू, बुज्‍जा, जलमुर्गी,</verse>
				<verse number="17">जलसिंह, गिद्ध, जल-कौवा,</verse>
				<verse number="18">लगलग और सब प्रकार के बगुले, हुदहुद और चमगादड़।</verse>
				<verse number="19">सब पंखवाले कीड़े तुम्‍हारे लिए अशुद्ध हैं। वे नहीं खाए जाएंगे।</verse>
				<verse number="20">पर तुम सब पंखवाले शुद्ध पक्षी खा सकते हो।</verse>
				<verse number="21">‘तुम किसी भी पशु की लोथ का मांस मत खाना। तुम उसको अपने नगर-द्वार के भीतर रहनेवाले प्रवासी को दे देना, कि वह उसको खा ले, अथवा उसे विदेशी को बेच देना, क्‍योंकि तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए पवित्र लोग हो। ‘तू बकरी के बच्‍चे को उसकी मां के दूध में मत पकाना।’</verse>
				<verse number="22">‘तू प्रतिवर्ष खेत में बीज से होने वाली उपज का दशमांश लेना।</verse>
				<verse number="23">तब अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उस स्‍थान में, जिसको वह अपना नाम प्रतिष्‍ठित करने के लिए चुनेगा, तू अपने अन्न, अंगूर के रस और तेल का दशमांश तथा गाय-बैल और भेड़-बकरी के पहिलौठे का मांस खाना, जिससे तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की सदा भक्‍ति करना सीखेगा।</verse>
				<verse number="24">जब तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे आशिष देगा, पर यदि उस स्‍थान का मार्ग तेरे लिए बहुत लम्‍बा होगा, जिससे तू अपना दशमांश वहाँ नहीं ले जा सकेगा, क्‍योंकि वह स्‍थान, जिसको तेरे प्रभु परमेश्‍वर अपना नाम स्‍थापित करने के लिए चुनेगा, तुझ से बहुत दूर है,</verse>
				<verse number="25">तब तू उसको रुपयों में बेच देना, और रुपयों को हाथ में लेकर उस स्‍थान को जाना जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर चुनेगा।</verse>
				<verse number="26">वहाँ तू अपनी इच्‍छा के अनुसार किसी भी वस्‍तु पर रुपया व्‍यय कर सकता है: गाय-बैल, भेड़-बकरी, अंगूर का रस और मदिरा, जिस किसी में तेरी रुचि हो। तू वहाँ अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उसको खाना, और अपने परिवार के साथ आनन्‍द मनाना।</verse>
				<verse number="27">लेवीय जन जो तेरे नगर-द्वार के भीतर रहता है, उसको तू मत भूलना, क्‍योंकि तेरे साथ उसका कोई अंश अथवा पैतृक सम्‍पत्ति नहीं है।</verse>
				<verse number="28">‘तू प्रत्‍येक तीसरे वर्ष के अन्‍त में उस वर्ष की समस्‍त उपज का दशमांश लेना और अपने नगर में उसको जमा कर देना।</verse>
				<verse number="29">तब लेवीय जन, क्‍योंकि तेरे साथ उसका कोई अंश अथवा पैतृक सम्‍पत्ति नहीं है, तथा प्रवासी, पितृहीन और विधवा, जो तेरे नगर के भीतर रहते हैं, आएंगे और उसको खाकर तृप्‍त होंगे। तेरे इस कार्य के करण तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे सब काम-धन्‍धों पर आशिष देगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">‘तू प्रत्‍येक सातवें वर्ष के अन्‍त में अपने कर्जदारों को उनके कर्ज से मुक्‍त कर देना।</verse>
				<verse number="2">ऋण से मुक्‍ति का नियम इस प्रकार होगा: हर एक ऋणदाता उस ऋण को छोड़ देगा, जो उसने अपने पड़ोसी को दिया है। वह अपने पड़ोसी से अथवा भाई-बन्‍धु से उसको बलपूर्वक वसूल नहीं करेगा; क्‍योंकि प्रभु की ओर से ऋण-मुक्‍ति की घोषणा हो चुकी है।</verse>
				<verse number="3">तू विदेशी से अपना ऋण बलपूर्वक वसूल कर सकता है, परन्‍तु जो ऋण तेरे भाई-बन्‍धु पर है, उसको तू छोड़ देना।</verse>
				<verse number="4">तेरे मध्‍य कोई दरिद्र नहीं रहेगा। (क्‍योंकि तेरा प्रभु परमेश्‍वर उस देश में निश्‍चय ही तुझे आशिष देगा, जो वह तुझे पैतृक-अधिकार के लिए प्रदान कर रहा है)</verse>
				<verse number="5">यह तभी होगा यदि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी ध्‍यानपूर्वक सुनेगा, समस्‍त आज्ञाओं के अनुसार, जिनका आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ, कार्य करने के लिए तत्‍पर रहेगा।</verse>
				<verse number="6">जैसे तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे वचन दिया है, वह तुझे आशिष देगा, और तू धन-सम्‍पन्न होकर अनेक जातियों-राष्‍ट्रों को ऋण देगा, पर स्‍वयं तू ऋण नहीं लेगा। तू अनेक राष्‍ट्रों पर राज्‍य करेगा, पर वे तुझ पर राज्‍य नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="7">जो देश तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, यदि तेरे उस देश के किसी नगर में तेरे भाई-बन्‍धुओं में कोई गरीब है, तो तू अपने गरीब भाई-बहिन के प्रति अपना हृदय कठोर मत करना, और न अपनी मुट्ठी बन्‍द रखना;</verse>
				<verse number="8">वरन् तू उसके लिए अपनी मुट्ठी खोल देना। जिस वस्‍तु का उसको अभाव हो, उसकी पूर्ति के लिए तू अवश्‍य उधार देना।</verse>
				<verse number="9">तू सावधान रहना। ऐसा न हो कि यह अधम विचार तेरे हृदय में आए, “सातवां वर्ष, ऋण-मुक्‍ति का वर्ष निकट है”, और तू अपने गरीब भाई-बहिन को अनुदार दृष्‍टि से देखने लगे, और उसे कुछ न दे। वह तेरे विरुद्ध प्रभु की दुहाई दे सकता है, और यह तेरे लिए एक पाप-कर्म होगा।</verse>
				<verse number="10">तू उसे अवश्‍य उधार देना। जब तू उसे उधार देगा तब तेरे हृदय को बुरा न लगे, क्‍योंकि इसी बात के कारण तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे सब कार्यों पर, तेरे सब उद्यम पर आशिष देगा।</verse>
				<verse number="11">निस्‍सन्‍देह तेरे देश में गरीब कभी समाप्‍त नहीं होंगे। इसलिए मैं तुझे आज्ञा देता हूँ: तू अपने देश में अपने भाई-बहिन, दु:खी और दरिद्र को मुक्‍त हस्‍त से उधार देना।</verse>
				<verse number="12">‘यदि तेरा भाई-बन्‍धु, इब्रानी स्‍त्री अथवा पुरुष, तेरे हाथ बेचा जाए तो वह छ: वर्ष तक तेरी सेवा करेगा। तू सातवें वर्ष उसे स्‍वतन्‍त्र कर देना और अपने पास से जाने देना।</verse>
				<verse number="13">जब तू उसे स्‍वतन्‍त्र करके अपने पास से जाने देगा तब उसे खाली हाथ मत जाने देना;</verse>
				<verse number="14">वरन् उसे अपनी भेड़-बकरियों, खलिहान और अंगूर के रस-कुण्‍ड में से उदार हृदय से देना। जैसी तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे आशिष दी है, उसके अनुसार उसे देना।</verse>
				<verse number="15">स्‍मरण रखना कि तू भी मिस्र देश में गुलाम था, और तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे मुक्‍त किया था। इसलिए आज मैं तुझे यह आदेश दे रहा हूँ।</verse>
				<verse number="16">‘पर यदि वह तुझसे कहता है, “मैं आपके पास से नहीं जाऊंगा”, क्‍योंकि वह तुझसे और तेरे परिवार से प्रेम करने लगा है, और वह तेरे साथ सुखी है,</verse>
				<verse number="17">तो तू एक सूआ लेना, और उसका कान अपने घर के द्वार पर लगाकर सूए से छेद देना। तब वह सदा तेरा गुलाम बना रहेगा। तू ऐसा ही गुलाम स्‍त्री के साथ करना।</verse>
				<verse number="18">‘जब तू उसे स्‍वतन्‍त्र करके जाने देगा तब उसकी यह स्‍वतन्‍त्रता तुझे कठिन न जान पड़े; क्‍योंकि उसने दो मजदूर के बराबर छ: वर्ष तक तेरी सेवा की है। तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे सब कार्यों पर तुझे आशिष देगा।</verse>
				<verse number="19">‘ तू अपनी गायों, भेड़-बकरियों के समस्‍त पहिलौठे नर बच्‍चे अपने प्रभु परमेश्‍वर को अर्पित करना। गायों के पहिलौठे बछड़े से कोई काम मत लेना, और न भेड़-बकरियों के पहिलौठे का ऊन कतरना।</verse>
				<verse number="20">तू प्रति वर्ष अपने परिवार के साथ अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उस स्‍थान में अर्पित पशु का मांस खाना, जिसको प्रभु चुनेगा।</verse>
				<verse number="21">यदि उसमें किसी प्रकार का कलंक है, यदि वह लंगड़ा है, अथवा अंधा है, या उसमें अन्‍य प्रकार का गंभीर दोष है, तो उसको अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए बलि मत करना।</verse>
				<verse number="22">तू उस पशु के मांस को अपने नगर-द्वार के भीतर खाना। जैसे तू चिकारे और हरिण का मांस खाता है वैसे ही शुद्ध और अशुद्ध मनुष्‍य दोनों उसका मांस खाएंगे।</verse>
				<verse number="23">तू केवल उसका रक्‍त मत खाना, वरन् उसको जल के सदृश भूमि पर उण्‍डेल देना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">‘तू आबीब महीने को मानना और अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए पास्‍का का पर्व मनाना, क्‍योंकि आबीब महीने में तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे रात के समय मिस्र देश से बाहर निकाल लाया था।</verse>
				<verse number="2">तू अपनी भेड़-बकरी, गाय-बैल में से पास्‍का के पशु को अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए उस स्‍थान में बलि करना, जिसको प्रभु स्‍वयं चुनेगा और अपने नाम को वहां प्रतिष्‍ठित करेगा।</verse>
				<verse number="3">तू उस पशु-बलि के साथ खमीरी रोटी मत खाना। तू सात दिन तक उसके साथ बेखमीर रोटी, “दु:ख की रोटी” खाना, क्‍योंकि तू मिस्र देश से हड़बड़ी में निकला था। इस प्रकार तू अपने जीवन भर उस दिन को स्‍मरण रखेगा, जब तू मिस्र देश से बाहर निकला था।</verse>
				<verse number="4">सात दिन तक समस्‍त देश में तेरे पास खमीर न दिखाई दे। जिस पशु को तू पहले दिन की सन्‍ध्‍या समय बलि करेगा, उसका मांस सबेरे तक नहीं छोड़ना।</verse>
				<verse number="5">तू अपने किसी भी नगर में, जो तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, पास्‍का के पशु को बलि नहीं करेगा;</verse>
				<verse number="6">वरन् तू पास्‍का के पशु को सन्‍ध्‍या समय, ठीक सूर्यास्‍त के समय जब तू मिस्र देश से बाहर निकला था, उस स्‍थान में बलि करना, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर चुनेगा और अपने नाम को वहां प्रतिष्‍ठित करेगा।</verse>
				<verse number="7">तू उसी स्‍थान में, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर स्‍वयं चुनेगा, मांस को पकाना और खाना। फिर सबेरे तू लौटकर अपने तम्‍बू में चले जाना।</verse>
				<verse number="8">तू छ: दिन तक बेखमीर रोटी खाना, और सातवें दिन अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए एक गम्‍भीर समारोह आयोजित करना। उस दिन तू कोई काम मत करना।</verse>
				<verse number="9">‘तू सात सप्‍ताह गिनना। जिस दिन तू खड़ी फसल पर हंसिया चलाएगा, उस दिन से सात सप्‍ताह की गणना आरम्‍भ करना।</verse>
				<verse number="10">जो आशिष तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे दी है, उसके अनुपात के अनुसार अपने हाथ से स्‍वेच्‍छा-बलि चढ़ाना और अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए सप्‍त-सप्‍ताह का पर्व मनाना।</verse>
				<verse number="11">तू अपने पुत्र-पुत्रियों, सेवक-सेविकाओं, तथा तेरे नगर में रहने वाले लेवीय जन, तेरे मध्‍य में रहने वाले प्रवासियों, पितृहीनों, और विधवाओं के साथ, अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उस स्‍थान में आनन्‍द मनाना, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर स्‍वयं चुनेगा और अपने नाम को वहां प्रतिष्‍ठित करेगा।</verse>
				<verse number="12">स्‍मरण रखना कि तू भी मिस्र देश में गुलाम था। तू इन संविधियों का पालन करना, और इनके अनुसार कार्य करना।</verse>
				<verse number="13">‘जब तू अपने खलिहान तथा अंगूर के रस-कुण्‍ड में उपज एकत्र करेगा, तब सात दिन तक मण्‍डप-पर्व मनाना।</verse>
				<verse number="14">तू अपने पुत्र-पुत्रियों, सेवक-सेविकाओं, तथा तेरे नगर में रहने वाले लेवीय जन, प्रवासियों, पितृहीनों और विधवाओं के साथ पर्व में आनन्‍द मनाना।</verse>
				<verse number="15">तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए उस स्‍थान में सात दिन तक पर्व मनाना, जिसको तेरा प्रभु चुनेगा। तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरी समस्‍त उपज पर, तेरे सब कामों पर आशिष देगा, जिससे तू आनन्‍दमग्‍न हो जाएगा।</verse>
				<verse number="16">‘तेरे परिवार के सब पुरुष वर्ष में तीन बार अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उस स्‍थान में उपस्‍थित होंगे, जिसको वह स्‍वयं चुनेगा: बेखमीर रोटी के पर्व पर, सप्‍त-सप्‍ताह के पर्व पर, और मण्‍डप-पर्व पर। वे खाली हाथ प्रभु को अपना मुंह नहीं दिखाएंगे।</verse>
				<verse number="17">तेरे परिवार का प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने सामर्थ्य के अनुरूप, तथा जो आशिष तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे दी है, उसके अनुसार भेंट अर्पित करेगा।</verse>
				<verse number="18">‘तू प्रत्‍येक कुल में शासक और शास्‍त्री चुनना और उन्‍हें हर नगर पर, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, नियुक्‍त करना। वे जनता का धार्मिकता से न्‍याय करेंगे।</verse>
				<verse number="19">तू न्‍याय को भ्रष्‍ट मत करना। तू पक्षपात नहीं करना। तू घूस मत लेना; क्‍योंकि घूस बुद्धिमान व्यक्‍ति की आंख को बन्‍द कर देती है। वह धार्मिकों के न्‍याय-पक्ष को उलट देती है।</verse>
				<verse number="20">तू न्‍याय, केवल न्‍याय का अनुसरण करना, जिससे तू उस देश में, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, जीवित रहे और उस पर अधिकार करे।</verse>
				<verse number="21">‘जो वेदी तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए बनाएगा, उसके पास अशेरा देवी के खम्‍भे के रूप में कोई पेड़ मत लगाना।</verse>
				<verse number="22">तू पूजा के लिए कोई स्‍तम्‍भ मत खड़ा करना। उससे तेरा प्रभु परमेश्‍वर घृणा करता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">‘तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए ऐसे बेल अथवा भेड़ की बलि मत करना, जिसमें किसी प्रकार का कलंक या बुराई है; क्‍योंकि यह तेरे प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणित है।</verse>
				<verse number="2">‘यदि तेरे किसी नगर में, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, तेरे मध्‍य ऐसी स्‍त्री या पुरुष पाया जाएगा, जिसने तेरे प्रभु परमेश्‍वर के विधान का उल्‍लंघन करके उसकी दृष्‍टि में बुरा कार्य किया है,</verse>
				<verse number="3">उसने दूसरे देवताओं की पूजा की है, और उनकी अथवा सूर्य, चन्‍द्रमा या आकाश की सेना में से किसी की वन्‍दना की है, जिसकी आज्ञा मैंने नहीं दी है,</verse>
				<verse number="4">यदि यह बात तुझे बताई जाएगी और तू उसको सुनेगा, तो सावधानी से पूछताछ करना। यदि यह बात सच और पक्‍की होगी कि इस्राएली समाज में ऐसा घृणित कार्य किया गया है</verse>
				<verse number="5">तो तू उस स्‍त्री या पुरुष को जिसने ऐसा घृणित कार्य किया है पकड़कर अपने नगर-द्वार पर लाना। तब तू उस स्‍त्री या पुरुष को पत्‍थरों से मार डालना।</verse>
				<verse number="6">‘जिस व्यक्‍ति पर मृत्‍यु-दण्‍ड का आरोप है, उसे दो अथवा तीन व्यक्‍तियों की गवाही के आधार पर मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। एक गवाह की गवाही के आधार पर किसी को मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="7">उसको मार डालने के लिए गवाहों का हाथ ही पहले उठेगा, और उसके बाद दूसरे सब लोगों का हाथ। यों तू अपने मध्‍य से इस बुराई को अवश्‍य दूर करना।</verse>
				<verse number="8">‘यदि तेरे सम्‍मुख हत्‍या, कानूनी विवाद, प्रहार अथवा तेरे नगर का कोई भी मुकदमा प्रस्‍तुत हो और वह तुझे अत्‍यन्‍त कठिन जान पड़े, तो तू उस स्‍थान को जाना जो तेरा प्रभु परमेश्‍वर चुनेगा।</verse>
				<verse number="9">तू लेवीय पुरोहितों और उस समय के शासक के पास जाना। वे जांच-पड़ताल करेंगे, और तेरे लिए न्‍याय-निर्णय करेंगे।</verse>
				<verse number="10">तू उसी न्‍याय के अनुसार कार्य करना, जो वे उस स्‍थान से जिसको तेरा प्रभु चुनेगा, तेरे लिए निर्णय करेंगे। जो आदेश वे तुझे देंगे, उनको व्‍यवहार में लाने के लिए तत्‍पर रहना।</verse>
				<verse number="11">जो आदेश वे तुझे देंगे, जो न्‍याय-निर्णय वे तुझ पर घोषित करेंगे, उनके अनुसार ही तू कार्य करना। जो निर्णय वे तुझे घोषित करेंगे, उससे न दाहिनी ओर और न बायीं ओर मुड़ना।</verse>
				<verse number="12">जो व्यक्‍ति ढिठाई करके तेरे प्रभु परमेश्‍वर की सेवा में प्रस्‍तुत पुरोहित की अथवा उस शासक की आज्ञा का उल्‍लंघन करेगा, उसे निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। यों तू इस्राएल से इस बुराई को अवश्‍य दूर करना।</verse>
				<verse number="13">सब लोग इसके विषय में सुनेंगे और भयभीत होंगे, और फिर ढिठाई नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="14">‘जब तू उस देश में प्रवेश करेगा, जो तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, उस पर अधिकार करेगा और उस में निवास करने लगेगा, और तू यह कहेगा, “मैं अपने चारों ओर के राष्‍ट्रों के समान अपने ऊपर एक राजा प्रतिष्‍ठित करूंगा”,</verse>
				<verse number="15">तब तू निश्‍चय ही उस व्यक्‍ति को अपने ऊपर राजा प्रतिष्‍ठित करना, जिसे तेरा प्रभु परमेश्‍वर चुनेगा। तू अपने जाति-भाइयों में से ही किसी को अपने ऊपर राजा प्रतिष्‍ठित करना। तू किसी विदेशी को, जो तेरा जाति-भाई नहीं है, प्रतिष्‍ठित मत करना।</verse>
				<verse number="16">राजा अपने पास अधिक घोड़े नहीं रखेगा, और न घोड़ों का आयात करने के लिए अपने लोगों को मिस्र देश भेजेगा कि उसके पास और घोड़े हो जाएं; क्‍योंकि प्रभु ने तुझ से कहा है, “तू इस मार्ग से फिर कभी नहीं लौटेगा।”</verse>
				<verse number="17">राजा अनेक पत्‍नियां नहीं रखेगा, ऐसा न हो कि उसका हृदय भटक जाए। वह धनवान बनने के लिए सोना, चांदी भी नहीं इकट्ठा करेगा।</verse>
				<verse number="18">“जब वह अपने राज्‍य के सिंहासन पर बैठेगा तब इस व्‍यवस्‍था की पुस्‍तक से, अपने लिए एक पुस्‍तक में नकल कर लेगा। व्‍यवस्‍था की पुस्‍तक लेवीय पुरोहितों के पास होगी।</verse>
				<verse number="19">प्रतिलिपि उसके पास रहेगी और वह जीवन-भर उसको पढ़ा करेगा। उससे वह अपने प्रभु परमेश्‍वर की भक्‍ति करना सीखेगा। वह इस व्‍यवस्‍था के वचनों का और इन संविधियों का पालन करेगा। वह उनके अनुसार कार्य करेगा।</verse>
				<verse number="20">तब उसका हृदय समाज के अन्‍य सदस्‍यों को तुच्‍छ नहीं समझेगा और वह इन आज्ञाओं से न दाहिनी ओर न बायीं ओर मुड़ेगा। यदि वह ऐसा कार्य करेगा तो वह और उसके वंशज इस्राएली राष्‍ट्र में बहुत वर्ष तक राज्‍य करते रहेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">‘लेवीय पुरोहितों का, अर्थात् समस्‍त लेवी कुल का, शेष इस्राएली कुलों के साथ कोई भाग अथवा पैतृक भूमि-भाग नहीं होगा। वे प्रभु को अग्‍नि में अर्पित बलि तथा उसका देय-भाग खाया करेंगे।</verse>
				<verse number="2">उनका अपने भाई-बन्‍धुओं के मध्‍य कोई पैतृक भूमि-भाग नहीं होगा। प्रभु ही उनका पैतृक भूमि-भाग है, जैसे प्रभु ने उन्‍हें वचन दिया था।</verse>
				<verse number="3">जो लोग बैल अथवा भेड़ की बलि चढ़ाते हैं, उनकी बलि में से पुरोहितों का न्‍यायोचित भाग यह है। वे लोग पुरोहित को बलि-पशु का कंधा, दोनों गाल और जांघ के जोड़ का मांस देंगे।</verse>
				<verse number="4">तू अपनी उपज का प्रथम अन्न, अंगूर का प्रथम रस और तेल का प्रथम भाग और भेड़ का सबसे पहले काटा गया ऊन उसे देना;</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने, अपने सम्‍मुख प्रस्‍तुत रहने और अपने नाम से सेवा करने के लिए, सब कुलों में से उसको और उसके वंशजों को सदा के लिए चुना है।</verse>
				<verse number="6">‘यदि कोई लेवीय जन इस्राएल के किसी भी नगर से, जहां वह प्रवास करता है, उस स्‍थान में आता है (जब उसकी इच्‍छा हो, वह आ सकता है) जिसको प्रभु चुनेगा,</verse>
				<verse number="7">तो वह अपने लेवीय भाइयों के समान, जो वहां प्रभु के सम्‍मुख उपस्‍थित रहकर सेवा-कार्य करते हैं, अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम से सेवा-कार्य कर सकता है।</verse>
				<verse number="8">अपने पूर्वजों की पैतृक-सम्‍पत्ति बेचकर जो आमदनी उसकी होगी, उसके अतिरिक्‍त वह उनके साथ समान भोजन-अंश प्राप्‍त करेगा।</verse>
				<verse number="9">‘जब तू उस देश में प्रवेश करेगा, जो तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, तब उन राष्‍ट्रों की घृणित प्रथाओं को मत सीखना।</verse>
				<verse number="10">तेरे मध्‍य ऐसा व्यक्‍ति नहीं पाया जाएगा, जो अग्‍नि में अपने पुत्र या पुत्री को चढ़ाता है, जो शकुन विचारता है, भविष्‍य बताता है, शुभ-अशुभ मुहूर्त्त निकालता है, जो जादूगर है,</verse>
				<verse number="11">जो सम्‍मोहिनी विद्या जानता है, जो ओझा है, जो भूत-प्रेत को बुलाता है, जो मृतकों को जगाता है।</verse>
				<verse number="12">ऐसे कार्य करने वाले व्यक्‍ति से प्रभु घृणा करता है। ये घृणित प्रथाएं हैं। इन्‍हीं घृणित प्रथाओं के कारण तेरा प्रभु परमेश्‍वर इस देश में बसने वाली जातियों को तेरे सामने से निकाल रहा है।</verse>
				<verse number="13">तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख निर्दोष बने रहना।</verse>
				<verse number="14">इन जातियों ने, जिन्‍हें तू निकाल रहा है, शकुन विचारने वालों और भविष्‍य बताने वालों की बातें सुनी थीं, परन्‍तु तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे यह कार्य नहीं करने दिया।</verse>
				<verse number="15">‘तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे मध्‍य से, तेरे जाति-भाइयों में से मेरे समान एक नबी को तेरे लिए उत्‍पन्न करेगा। तू उसकी बातें सुनना।</verse>
				<verse number="16">यह तूने सभा के दिन होरेब पर्वत पर अपने प्रभु परमेश्‍वर से मांगा था। तूने कहा था, “भला हो कि मैं अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी फिर न सुनूं, और यह विशाल अग्‍नि फिर न देखूं, अन्‍यथा मैं मर जाऊंगा।”</verse>
				<verse number="17">तब प्रभु ने मुझ से कहा था, “जो कुछ ये बोले, अच्‍छा ही बोले।</verse>
				<verse number="18">मैं इनके जाति-भाइयों के मध्‍य से इनके लिए तेरे समान एक नबी को उत्‍पन्न करूंगा। मैं अपने वचन उसके मुंह में डालूंगा। जो आज्ञा मैं उसे दूंगा, वही वह उन्‍हें बताएगा।</verse>
				<verse number="19">जो मनुष्‍य मेरे उन वचनों को, जो वह मेरे नाम से बोलेगा, नहीं सुनेगा, उससे मैं लेखा लूंगा।</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु जो नबी ढिठाई से मेरे नाम से ऐसे वचन कहेगा जिनको बोलने की आज्ञा मैंने नहीं दी है, अथवा जो दूसरे देवताओं के नाम से बोलेगा, उस नबी का वध किया जाएगा।”</verse>
				<verse number="21">यदि तू अपने हृदय में यह प्रश्‍न पूछे, “जो वचन प्रभु ने नहीं कहा है, उसको हम किस प्रकार जानेंगे?”</verse>
				<verse number="22">तो उसकी यह पहचान है: जब नबी प्रभु के नाम से बोलता है, और वचन के अनुसार कार्य नहीं होता, अर्थात् उसका वचन सत्‍य प्रमाणित नहीं होता है, तब उस वचन को प्रभु ने नहीं कहा था, वरन् नबी ने ढिठाई से उसको कहा था। तू उससे मत डरना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">‘जब तेरा प्रभु परमेश्‍वर उन जातियों का संहार कर देगा, जिनका देश तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, और जब तू उनको निकाल कर उनके नगरों में, उनके घरों में बस जाएगा,</verse>
				<verse number="2">तब तू उस देश में, जिस पर अधिकार करने के लिए उसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है, तीन नगर पृथक रखना।</verse>
				<verse number="3">तू सड़क तैयार करना, और उस देश के क्षेत्र को, जो तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे पैतृक-अधिकार के लिए प्रदान कर रहा है, तीन भागों में विभाजित करना, जिससे कोई भी हत्‍यारा वहां भाग कर शरण ले सके।</verse>
				<verse number="4">इस विधि से हत्‍यारा वहां भाग कर अपने प्राण बचा सकता है: ‘यदि कोई व्यक्‍ति बिना अभिप्राय के अपने पड़ोसी की हत्‍या करता है, जिस के प्रति पहले उसकी शत्रुता नहीं थी,</verse>
				<verse number="5">(उदाहरण के लिए, वह अपने भाई-बन्‍धु के साथ लकड़ी काटने के लिए जंगल जाता है। वह पेड़ काटने के लिए अपने हाथ से कुल्‍हाड़ी चलाता है। तब कुल्‍हाड़ी बेंट से निकलकर उसके पड़ोसी को लग जाती है और वह मर जाता है।) तो वह इन नगरों में से किसी एक नगर में भाग कर शरण ले सकता है, और अपने प्राण बचा सकता है।</verse>
				<verse number="6">ऐसा न हो कि रक्‍त-प्रतिशोधी क्रोधाग्‍नि में जलता हुआ हत्‍यारे का पीछा करे, और सड़क की लम्‍बाई के कारण उसको पकड़ ले, और उस पर प्राणघातक प्रहार करे, यद्यपि वह न्‍याय की दृष्‍टि से मृत्‍यु-दण्‍ड के योग्‍य नहीं है, क्‍योंकि उसके पड़ोसी के प्रति पहले उसकी शत्रुता नहीं थी।</verse>
				<verse number="7">‘इसलिए मैं तुझे आदेश देता हूँ: तू तीन नगर पृथक रखना।</verse>
				<verse number="8">यदि तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे देश की सीमा बढ़ाएगा, जिसकी शपथ उसने तेरे पूर्वजों से खाई थी, और तुझे यह सारा देश प्रदान कर देगा, जिसको देने का वचन उसने तेरे पूर्वजों को दिया था,</verse>
				<verse number="9">(यदि तू इन सब आज्ञाओं का पालन करेगा जिनका आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ, और उनके अनुसार कार्य करेगा, अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रेम करेगा, और उसके मार्ग पर चलेगा) तो तू इन तीन नगरों के अतिरिक्‍त और तीन नगर पृथक करना।</verse>
				<verse number="10">इस प्रकार निर्दोष व्यक्‍ति का रक्‍त तेरे उस देश में नहीं बहेगा, जिसको पैतृक-अधिकार के लिए तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है। अन्‍यथा उसके रक्‍त का दोष तुझ पर लगेगा।</verse>
				<verse number="11">‘यदि कोई व्यक्‍ति अपने पड़ोसी के प्रति बैर-भाव रखता है, और घात लगाकर उस पर ऐसा प्राणघातक प्रहार करता है कि वह मर जाता है, तथा हत्‍यारा इन नगरों में से किसी नगर में भाग कर शरण लेता है,</verse>
				<verse number="12">तो उसके नगर के धर्मवृद्ध किसी को भेजकर वहां से उसको लाएंगे और रक्‍त-प्रतिशोधी के हाथ में उसे सौंप देंगे। रक्‍त-प्रतिशोधी उसका वध करेगा।</verse>
				<verse number="13">तू उस पर दया-दृष्‍टि मत करना, वरन् इस्राएल से निर्दोष के रक्‍त का दोष दूर करना, जिससे तेरा भला होगा।</verse>
				<verse number="14">‘जब तू उस देश में पैतृक-भूमि प्राप्‍त करेगा, जिस पर अधिकार करने के लिए तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है, तब तू उस भूमि पर अपने पड़ोसी का वह सीमा-चिह्‍न मत हटाना, जिसको तेरे पूर्वजों ने अंकित किया था।</verse>
				<verse number="15">‘किसी मनुष्‍य के विरुद्ध उसके कुकर्म अथवा पाप के विषय में, चाहे उसने किसी भी प्रकार का पाप क्‍यों न किया हो, केवल एक व्यक्‍ति की गवाही प्रमाणित नहीं मानी जाएगी, वरन् दो या तीन व्यक्‍तियों की गवाही के आधार पर अभियोग प्रमाणित माना जाएगा।</verse>
				<verse number="16">यदि कोई व्यक्‍ति विद्वेष से किसी व्यक्‍ति के विरुद्ध साक्षी देगा कि उसने प्रभु से विद्रोह किया है,</verse>
				<verse number="17">तो वादी और प्रतिवादी, प्रभु के सम्‍मुख, उस समय के पुरोहितों और शासकों के सम्‍मुख प्रस्‍तुत होंगे।</verse>
				<verse number="18">शासक सावधानी से पूछताछ करेंगे। यदि गवाह झूठा सिद्ध होगा, कि उसने अपने भाई-बन्‍धु के विरुद्ध झूठी गवाही दी है,</verse>
				<verse number="19">तो तू उसके साथ वैसा ही व्‍यवहार करना, जैसा वह अपने भाई-बन्‍धु के साथ करना चाहता था। यों तू इस बुराई को अपने मध्‍य से दूर करना।</verse>
				<verse number="20">दूसरे लोग इसके विषय में सुनेंगे, और भयभीत होंगे, और ऐसा बुरा कर्म तेरे मध्‍य में फिर नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="21">तू उस पर दया-दृष्‍टि मत करना, वरन् प्राण के बदले प्राण, आंख के बदले आंख, दांत के बदले दांत, हाथ के बदले हाथ, पैर के बदले पैर का दण्‍ड देना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">‘जब तू अपने शत्रुओं से युद्ध करने को जाएगा और घोड़े, रथ तथा अपनी सेना से बड़ी शत्रु-सेना देखेगा, तब तू उनसे मत डरना; क्‍योंकि मिस्र देश से तुझे निकालने वाला तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे साथ है।</verse>
				<verse number="2">जब तू युद्ध-भूमि के निकट पहुँचेगा तब पुरोहित सामने आएगा, और सैनिकों से यह कहेगा,</verse>
				<verse number="3">“ओ इस्राएलियो, सुनो! तुम अपने शत्रुओं से युद्ध करने के लिए आज यहां आए हो। तुम्‍हारा मनोबल कम न हो। उनका सामना करने से तुम मत डरो, व्‍याकुल मत हो, उनसे आतंकित न हो;</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हारे शत्रुओं से युद्ध करने और तुम्‍हें विजय प्रदान करने के लिए तुम्‍हारे साथ-साथ चलता है।”</verse>
				<verse number="5">‘उसके बाद शास्‍त्री सैनिकों से कहेंगे, “ऐसा कौन व्यक्‍ति है, जिसने नया घर बनाया, पर उसका गृह-प्रवेश नहीं हुआ? वह अपने घर लौट जाए। ऐसा न हो कि वह युद्ध में मर जाए, और दूसरा व्यक्‍ति गृह-प्रवेश करे।</verse>
				<verse number="6">ऐसा कौन व्यक्‍ति है, जिसने अंगूर-उद्यान लगाया, पर उसके प्रथम फलों का आनन्‍द नहीं लिया? वह अपने घर लौट जाए। ऐसा न हो कि वह युद्ध में मर जाए, और दूसरा व्यक्‍ति उन फलों का आनन्‍द ले।</verse>
				<verse number="7">ऐसा कौन व्यक्‍ति है, जिसने किसी कन्‍या से सगाई की, पर उससे विवाह नहीं किया? वह अपने घर लौट जाए। ऐसा न हो कि वह युद्ध में मर जाए, और दूसरा व्यक्‍ति उस कन्‍या से विवाह कर ले।”</verse>
				<verse number="8">‘शास्‍त्री सैनिकों से आगे यह कहेंगे, “ऐसा कौन डरपोक व्यक्‍ति है, जिसका मनोबल कम हो गया है? वह अपने घर लौट जाए। ऐसा न हो कि उसके हृदय के समान उसके सैनिक भाई-बन्‍धुओं का हृदय भी निरुत्‍साह हो जाए।”</verse>
				<verse number="9">‘जब शास्‍त्री सैनिकों से बोलना समाप्‍त करेंगे तब सैनिकों के ऊपर सेनापति नियुक्‍त किए जाएंगे।</verse>
				<verse number="10">‘जब तू नगर पर चढ़ाई करने के लिए उसके निकट पहुँचेगा तब पहले उसके समक्ष शांति का प्रस्‍ताव रखना।</verse>
				<verse number="11">यदि वह तेरा शांति-प्रस्‍ताव स्‍वीकार कर लेता है और अपने द्वार तेरे लिए खोल देता है, तो उसके सब निवासी तेरी बेगार करेंगे, तेरी सेवा करेंगे।</verse>
				<verse number="12">पर यदि वह तेरे साथ शांति स्‍थापित नहीं करता है, वरन् तेरे साथ युद्ध करता है तो तू उस नगर को घेर लेना।</verse>
				<verse number="13">तेरा प्रभु परमेश्‍वर उसको तेरे हाथ में सौंप देगा। तू उसके सब पुरुषों को तलवार से मार डालना।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु स्‍त्रियों, बच्‍चों, पशुओं और नगर की सब वस्‍तुओं को, लूट के सब माल को अपने लिए लूट लेना। तू अपने शत्रु की लूट का उपभोग करना, जो तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे दी है।</verse>
				<verse number="15">तू ऐसा ही उन नगरों के साथ भी करना, जो तुझ से बहुत दूर हैं, जो इन जातियों के नगर नहीं हैं।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु तू इन जातियों के नगरों में, जिनको पैतृक-अधिकार के लिए तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है, किसी भी प्राणी को जीवित मत छोड़ना:</verse>
				<verse number="17">हित्ती, एमोरी, कनानी, परिज्‍जी, हिव्‍वी और यबूसी जातियों को पूर्णत: नष्‍ट कर डालना, जैसी तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे आज्ञा दी है।</verse>
				<verse number="18">तब वे लोग अपनी उन घृणित-प्रथाओं को तुझे नहीं सिखा सकेंगे, जिनका पालन वे अपने देवताओं के लिए करते हैं, और तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के प्रति पाप नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="19">‘जब तू नगर को जीतने के लिए उस पर चढ़ाई करेगा, और उसकी घेराबन्‍दी किए हुए अनेक दिन बीत जाएंगे, तब उसके पेड़ों पर कुल्‍हाड़ी चलाकर उन्‍हें नष्‍ट मत करना। तू उनको मत काटना, वरन् उनके फल खाना। क्‍या मैदान के पेड़ मनुष्‍य हैं कि तेरे द्वारा उनकी भी घेराबन्‍दी की जाए?</verse>
				<verse number="20">केवल वे पेड़, जिनको तू जानता है कि उनके फल आहार के योग्‍य नहीं हैं, नष्‍ट कर देना। तू उनको काट डालना, और उनकी लकड़ी से उस नगर के विरुद्ध जिसने तेरे साथ युद्ध छेड़ रखा है, घेराबन्‍दी के लिए परकोटा बनाना, जब तक उसका पतन न हो जाए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">‘यदि तुझे उस देश के मैदान में, जिस पर अधिकार करने के लिए उसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है, किसी व्यक्‍ति की पड़ी हुई लाश मिले, तथा इस बात का पता न चले कि उसको किसने मारा है,</verse>
				<verse number="2">तो तेरे धर्मवृद्ध तथा शासक वहाँ जाएंगे। वे लाश और उसके चारों ओर के नगरों के मध्‍य की दूरी नापेंगे।</verse>
				<verse number="3">जो नगर लाश के निकटतम होगा, उसके धर्मवृद्ध एक ऐसी लाल कलोर लेंगे, जिससे अब तक काम नहीं लिया गया है, जो जूए में अब तक जोती नहीं गई है।</verse>
				<verse number="4">तत्‍पश्‍चात् उस नगर के धर्मवृद्ध लाल कलोर को बारहमासी नदी की ऐसी घाटी में ले जाएंगे, जो न कभी जोती गई और न कभी बोई गई है। वहाँ वे घाटी में लाल कलोर की गर्दन तोड़ देंगे।</verse>
				<verse number="5">तब लेवी वंश के पुरोहित पास आएंगे, क्‍योंकि तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने उन्‍हें अपनी सेवा करने तथा अपने नाम से आशिष देने के लिए सुना है। उनके कथन के अनुसार ही विवाद और प्रहार के सब मुकद्दमों का निर्णय होगा।</verse>
				<verse number="6">जो नगर लाश के निकटतम होगा, उसके समस्‍त धर्मवृद्ध लाल कलोर के ऊपर, जिसकी गर्दन घाटी में तोड़ी गई है, अपने-अपने हाथ धोएंगे।</verse>
				<verse number="7">वे ये शब्‍द कहेंगे, “हमने यह हत्‍या नहीं की है, और न हमने हत्‍या करते हुए हत्‍यारे को देखा है।</verse>
				<verse number="8">हे प्रभु, अपने निज लोग, इस्राएल को, जिसे तूने मिस्र देश की गुलामी से मुक्‍त किया है, क्षमा कर। निर्दोष व्यक्‍ति के रक्‍त का दोष अपने निज लोग, इस्राएल पर मत लगा।” इस प्रकार हत्‍या का दोष उन्‍हें क्षमा कर दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="9">जब तू प्रभु की दृष्‍टि में निष्‍कपट हृदय से कार्य करेगा तब ही अपने मध्‍य से निर्दोष व्यक्‍ति के रक्‍त का दोष दूर कर सकेगा।</verse>
				<verse number="10">‘जब तू अपने शत्रुओं से युद्ध करने को जाएगा, और तेरा प्रभु परमेश्‍वर उन्‍हें तेरे हाथ में सौंप देगा और तू उन्‍हें बन्‍दी बना लेगा,</verse>
				<verse number="11">तब यदि तुझे बन्‍दियों में कोई सुन्‍दर स्‍त्री दिखाई देगी, और तू उसकी कामना करेगा, उसे अपनी पत्‍नी बनाना चाहेगा,</verse>
				<verse number="12">तो तू उसे अपने घर लाना। वह अपना सिर मुंड़ाएगी और नाखून काटेगी।</verse>
				<verse number="13">वह अपने ऊपर से बन्‍दी की पोशाक भी उतार देगी। वह तेरे घर में रहेगी, और एक महीने तक माता-पिता के लिए शोक मनाएगी। इसके पश्‍चात् तू उसके पास जा सकेगा। तू उसका पति होगा, और वह तेरी पत्‍नी होगी।</verse>
				<verse number="14">पर यदि तुझको उससे सुख नहीं मिलेगा तो तू उसे उसकी इच्‍छानुसार जाने देगा। तू उसे रुपयों के लिए कदापि मत बेचना। तूने उसे पत्‍नी के रूप में भोगा है, इसलिए उसको बेचकर लाभ नहीं कमाना।</verse>
				<verse number="15">‘यदि किसी पुरुष की दो स्‍त्रियां हों, एक उसको प्रिय हो, पर दूसरी अप्रिय और दोनों स्‍त्रियों से उसके पुत्र उत्‍पन्न हों, परन्‍तु यदि ज्‍येष्‍ठ पुत्र अप्रिय स्‍त्री से उत्‍पन्न हो,</verse>
				<verse number="16">तो जिस दिन वह अपनी सम्‍पत्ति पैतृक अधिकार के लिए अपने पुत्रों में वितरित करेगा, तब वह अपनी अप्रिय स्‍त्री के ज्‍येष्‍ठ पुत्र की अपेक्षा अपनी प्रिय स्‍त्री के पुत्र को ज्‍येष्‍ठ नहीं मान सकेगा;</verse>
				<verse number="17">वरन् वह अपनी अप्रिय स्‍त्री के पुत्र को कुल सम्‍पत्ति में से दुगुना भाग देकर उसके ज्‍येष्‍ठ पुत्र होने के विशिष्‍ट अधिकार को स्‍वीकार करेगा, क्‍योंकि वह ही उसके पौरुष का प्रथम फल है। उसको ही ज्‍येष्‍ठ पुत्र होने का विशिष्‍ट अधिकार प्राप्‍त है।</verse>
				<verse number="18">‘यदि किसी मनुष्‍य का पुत्र हठीला और विद्रोही है, और वह अपने पिता तथा अपनी माता की बात नहीं सुनता है, उनके ताड़ित करने पर भी वह उनकी बात नहीं मानता है,</verse>
				<verse number="19">तो उसके माता-पिता उसको पकड़ कर उस स्‍थान के धर्मवृद्धों के पास, नगर के प्रवेश-द्वार पर लाएंगे।</verse>
				<verse number="20">वे नगर के धर्मवृद्धों से कहेंगे, “हमारा यह पुत्र हठीला और विद्रोही है। यह हमारी बात नहीं सुनता है। यह अपव्‍ययी और शराबी है।”</verse>
				<verse number="21">तब नगर के सब मनुष्‍य पत्‍थरों से मार कर उसका वध करेंगे। इस प्रकार तू इस बुराई को अपने मध्‍य से दूर करना। समस्‍त इस्राएली इस दण्‍ड को सुनकर भयभीत होंगे।</verse>
				<verse number="22">‘यदि किसी मनुष्‍य ने ऐसा पाप किया है, जो न्‍याय की दृष्‍टि से मृत्‍यु-दण्‍ड के योग्‍य है, और उस मनुष्‍य को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया गया है, उसको वृक्ष से लटका दिया गया है,</verse>
				<verse number="23">तो उसकी लाश रात भर वृक्ष पर नहीं लटकती रहेगी। तू उसी दिन उसको अवश्‍य गाड़ देना; क्‍योंकि फांसी का दण्‍ड पाया हुआ व्यक्‍ति परमेश्‍वर के द्वारा शापित है। तू उस देश की भूमि को, जिसको पैतृक अधिकार के लिए तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, अशुद्ध मत करना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">‘यदि तू अपने भाई-बन्‍धु के बैल अथवा भेड़ को भटकता हुआ देखे तो अनदेखा मत करना। तू सहायता करने से मुंह मत मोड़ना, वरन् उसको अपने भाई-बन्‍धु के पास लौटाकर अवश्‍य ले जाना।</verse>
				<verse number="2">यदि तेरा भाई-बन्‍धु तेरे घर के समीप नहीं रहता है, या तू उसे नहीं जानता है तो तू उस पशु को अपने घर ले आना। जब तक तेरा भाई-बन्‍धु उसको न खोज लेगा, तब तक वह तेरे पास रहेगा। तत्‍पश्‍चात् तू उसे पशु लौटा देना।</verse>
				<verse number="3">ऐसा ही तू उसके गधे के साथ, उसके वस्‍त्र के साथ व्‍यवहार करना। वस्‍तुत: तू ऐसा ही अपने भाई-बन्‍धु की सब खोई हुई वस्‍तुओं के साथ करना, जो तुझे मिली हैं। तू सहायता करने से मुंह मत मोड़ना।</verse>
				<verse number="4">तू अपने भाई-बन्‍धु के गधे अथवा बैल को मार्ग पर गिरा हुआ देख कर अनदेखा मत करना। तू सहायता करने से मुंह मत मोड़ना वरन् अपने भाई-बन्‍धु की सहायता करना कि वह अपने पशुओं को उठा सके।</verse>
				<verse number="5">‘पुरुष के वस्‍त्र को स्‍त्री नहीं पहनेगी और न स्‍त्री के वस्‍त्र को पुरुष पहनेगा, क्‍योंकि ऐसा कार्य करने वाले सब व्यक्‍ति प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणित हैं।</verse>
				<verse number="6">‘यदि मार्ग में भूमि अथवा वृक्ष पर अचानक तुझे चिड़िया का घोंसला मिले, जिसमें चिड़िया के बच्‍चे अथवा अण्‍डे हों और चिड़िया बच्‍चों अथवा अण्‍डों पर बैठी हो तो तू बच्‍चों के साथ उनकी मां को मत पकड़ना।</verse>
				<verse number="7">तू बच्‍चों को अपने लिए पकड़ सकता है, पर उनकी मां को अवश्‍य छोड़ देना, जिससे तेरा भला हो, और तू दीर्घ जीवन व्‍यतीत करे।</verse>
				<verse number="8">‘जब तू नया मकान बनाएगा तब उसकी छत के लिए मुंडेर भी बनाना। ऐसा न हो कि कोई व्यक्‍ति छत पर से नीचे गिर पड़े और उसकी हत्‍या का दोष तुझ पर लगे।</verse>
				<verse number="9">‘तू अपने अंगूर के उद्यान में दो जाति के बीज न बोना। ऐसा न हो कि जो बीज तूने बोए थे, वे और अंगूर उद्यान की फसल, यह सब उपज पवित्र-स्‍थान के लिए जब्‍त कर ली जाए।</verse>
				<verse number="10">‘तू जूए में बैल और गधे को एक-साथ मत जोतना।</verse>
				<verse number="11">‘तू सूती-ऊनी धागे के सम्‍मिश्रण से बुने हुए वस्‍त्र मत पहनना।</verse>
				<verse number="12">‘जो चादर तू ओढ़ता है उसके चारों कोनों पर फुंदने लगाना।</verse>
				<verse number="13">‘यदि कोई पुरुष किसी स्‍त्री से विवाह करे, और उससे सहवास करने के पश्‍चात् उसको ठुकरा दे,</verse>
				<verse number="14">यदि वह उस पर दुराचार का अभियोग लगाए, और यह कहते हुए उसे बदनाम करे कि “मैंने इस स्‍त्री से विवाह किया था। जब मैंने इससे सहवास किया तब इसमें कुंआरेपन के चिह्‍न नहीं पाए,”</verse>
				<verse number="15">तो उस कन्‍या के माता-पिता उसके कुंआरेपन के चिह्‍न लेंगे, और नगर के धर्मवृद्धों के पास नगर-द्वार पर उनको लाएंगे।</verse>
				<verse number="16">कन्‍या का पिता धर्मवृद्धों से यह कहेगा, “मैंने अपनी पुत्री को इस पुरुष के लिए विवाह में प्रदान किया था, और अब इसने उसको ठुकरा दिया है।</verse>
				<verse number="17">यह उस पर दुराचार का अभियोग लगाकर मुझसे कहता है, ‘मैंने तुम्‍हारी लड़की में कुंआरेपन के चिह्‍न नहीं पाए।’ परन्‍तु ये मेरी पुत्री के कुंआरेपन के चिह्‍न हैं।” कन्‍या के माता-पिता नगर के धर्मवृद्धों के सम्‍मुख उसकी चादर फैलाएंगे।</verse>
				<verse number="18">तब नगर के धर्मवृद्ध उस पुरुष को पकड़कर कोड़े लगाएंगे।</verse>
				<verse number="19">वे उसको चांदी के सौ सिक्‍के का अर्थदण्‍ड भी देंगे क्‍योंकि उसने एक इस्राएली कुंवारी कन्‍या को बदनाम किया है। धर्मवृद्ध यह रुपया कन्‍या के पिता को दे देंगे। वह उस पुरुष की पत्‍नी सदा बनी रहेगी। वह आजीवन उसको त्‍याग नहीं सकेगा।</verse>
				<verse number="20">‘पर यदि यह बात सच है कि कन्‍या के कुंआरेपन के चिह्‍न नहीं पाए गए,</verse>
				<verse number="21">तो वे कन्‍या को उसके पिता के घर के द्वार पर लाएंगे, और उसके नगर के लोग पत्‍थरों से मार कर उसका वध करेंगे, क्‍योंकि उसने अपने पिता के घर में वेश्‍या के सदृश कार्य किया है और इस्राएली समाज में मूर्खतापूर्ण कार्य किया है। यों तू इस बुराई को अपने मध्‍य से दूर करना।</verse>
				<verse number="22">‘यदि कोई पुरुष दूसरे पुरुष की पत्‍नी के साथ सहवास करता हुआ पकड़ा जाएगा, तो दूसरे की पत्‍नी के साथ सहवास करने वाले तथा उस स्‍त्री दोनों को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। यों तू इस्राएल के मध्‍य से इस बुराई को दूर करना।</verse>
				<verse number="23">‘यदि कोई पुरुष किसी कुंवारी लड़की को नगर में पाकर उससे सहवास करता है, यदि उस लड़की की सगाई हो चुकी है</verse>
				<verse number="24">तो तुम उन दोनों को निकालकर नगर के प्रवेश-द्वार पर लाना, और पत्‍थर मार कर उन दोनों का वध करना, क्‍योंकि लड़की ने नगर में होते हुए भी सहायता के लिए किसी को नहीं पुकारा, और पुरुष ने अपने भाई-बन्‍धु की होने वाली पत्‍नी का शीलभंग किया है। यों तू इस बुराई को अपने मध्‍य से दूर करना।</verse>
				<verse number="25">‘किन्‍तु यदि कोई पुरुष निर्जन मैदान में ऐसी लड़की से मिलता है, जिसकी सगाई हो चुकी है और वह उसको पकड़कर उसके साथ बलात्‍कार करता है, तो केवल उसी पुरुष को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा जिसने उसके साथ सहवास किया है।</verse>
				<verse number="26">तू उस लड़की के साथ कुछ मत करना। उसने मृत्‍यु-दण्‍ड के योग्‍य कोई पाप नहीं किया है, क्‍योंकि जैसे कोई व्यक्‍ति आक्रमण कर अपने पड़ोसी की हत्‍या करता है वैसा ही बलात्‍कार का यह मामला है।</verse>
				<verse number="27">वह निर्जन मैदान में उस लड़की से मिला, जिसकी सगाई हो चुकी थी। लड़की ने सहायता के लिए पुकारा, पर उसको बचाने वाला वहाँ कोई न था।</verse>
				<verse number="28">‘यदि कोई पुरुष ऐसी कुंवारी लड़की से मिलता है, जिसकी सगाई नहीं हुई है, और वह उसको पकड़कर उसके साथ सहवास करता है, और दोनों पकड़े जाते हैं,</verse>
				<verse number="29">तो लड़की से सहवास करने वाला पुरुष उसके पिता को चाँदी के पचास सिक्‍के देगा, और वह लड़की उस पुरुष की पत्‍नी होगी, क्‍योंकि उसने उसका शीलभंग किया है। वह आजीवन उसको त्‍याग नहीं सकेगा।</verse>
				<verse number="30">‘कोई भी पुरुष अपनी सौतेली माँ से विवाह नहीं करेगा, और न अपने पिता की चादर, जो उसकी सौतेली मां ने ओढ़ी है, हटाएगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">‘जिस पुरुष के अण्‍ड-कोष कुचल गए हैं, अथवा जिनका लिंग काट दिया गया है, वह प्रभु की धर्मसभा में प्रवेश नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="2">‘दोगला व्यक्‍ति प्रभु की धर्मसभा में प्रवेश नहीं करेगा: उसकी दसवीं पीढ़ी तक के वंशज भी प्रभु की धर्मसभा में प्रवेश नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="3">‘अम्‍मोनी अथवा मोआबी जाति के लोग प्रभु की धर्मसभा में प्रवेश नहीं करेंगे: उनकी दसवीं पीढ़ी तक के वंशज भी प्रभु की धर्मसभा में कदापि प्रवेश नहीं करेंगे;</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि जब तू मिस्र देश से निकला था तब वे मार्ग में तेरे पास रोटी और पेय-जल लेकर नहीं आए थे। उन्‍होंने तुझे श्राप देने के लिए मेसोपोटामिया देश के पतोर नगर के बओर के पुत्र बिलआम को किराये पर बुलाया था।</verse>
				<verse number="5">परन्‍तु तेरा प्रभु परमेश्‍वर बिलआम की बात सुनने को इच्‍छुक नहीं था। अत: उसने तेरे लिए श्राप को आशिष में बदल दिया, क्‍योंकि तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझसे प्रेम करता था।</verse>
				<verse number="6">तू आजीवन इनके कल्‍याण और स्‍मृद्धि की इच्‍छा कभी मत करना।</verse>
				<verse number="7">‘तू एदोमी जाति के व्यक्‍ति से घृणा मत करना, क्‍योंकि वह तेरा भाई है। तू मिस्र निवासी से भी घृणा मत करना, क्‍योंकि तू उसके देश में प्रवासी था।</verse>
				<verse number="8">इनके बच्‍चे, जो तीसरी पीढ़ी में उत्‍पन्न होंगे, वे प्रभु की धर्मसभा में प्रवेश कर सकेंगे।</verse>
				<verse number="9">‘जब तू अपने शत्रुओं से युद्ध करने जाएगा और पड़ाव डालेगा, तब सब प्रकार की बुराई से अपने को दूर रखना।</verse>
				<verse number="10">यदि तेरे मध्‍य ऐसा व्यक्‍ति है जो रात में स्‍वाभाविक वीर्यपात के कारण अशुद्ध हो गया है तो वह पड़ाव के बाहर जाएगा। वह पड़ाव के भीतर नहीं आएगा।</verse>
				<verse number="11">वह सन्‍ध्‍या के समय स्‍नान करेगा। तत्‍पश्‍चात् सूर्यास्‍त होने पर वह पड़ाव के भीतर प्रवेश कर सकेगा।</verse>
				<verse number="12">‘तू पड़ाव के बाहर एक शौच-स्‍थान बनाना, और शौच के लिए वहीं जाया करना।</verse>
				<verse number="13">तू अपने अस्‍त्र-शस्‍त्रों में फावड़ा भी रखना। जब तू शौच करने पड़ाव के बाहर जाएगा तब फावड़े से मिट्टी खोदना और अपने मल को ढांप देना।</verse>
				<verse number="14">तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरी रक्षा करने, और तेरे शत्रुओं को तेरे हाथ में सौंप देने के लिए तेरे पड़ाव के मध्‍य चलता-फिरता है। इसलिए तेरा पड़ाव निश्‍चय ही स्‍वच्‍छ रहे। ऐसा न हो कि वह तेरे मध्‍य अशोभनीय वस्‍तु देखे, और तेरे साथ न जाकर लौट जाए।</verse>
				<verse number="15">‘जो गुलाम अपने स्‍वामी के पास से भाग कर तेरी शरण में आएगा, उसे उसके स्‍वामी के पास लौटने के लिए विवश मत करना।</verse>
				<verse number="16">वह तेरे साथ, तेरे मध्‍य रहेगा। जो स्‍थान तेरे नगरों में वह चुनेगा, जो स्‍थान उसे पसन्‍द होगा, वह वहीं निवास करेगा। तू उस पर अत्‍याचार मत करना।</verse>
				<verse number="17">‘इस्राएली कन्‍याएं देवदासी के रूप में व्‍यभिचार नहीं करेंगी। इस्राएली पुरुष भी पूजागृहों में पुरुष-गमन नहीं कराएंगे।</verse>
				<verse number="18">तू मन्नत के चढ़ावे के लिए अपने प्रभु परमेश्‍वर के गृह में वेश्‍या-वृत्ति की कमाई अथवा पुरुष-गमन की आमदनी मत लाना; क्‍योंकि ये दोनों प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणास्‍पद हैं।</verse>
				<verse number="19">‘तू अपने भाई-बन्‍धु को ब्‍याज पर ऋण मत देना, चाहे वह रुपया हो, भोजन-वस्‍तु हो, अथवा ब्‍याज पर दी जाने वाली कोई भी वस्‍तु हो।</verse>
				<verse number="20">तू विदेशी को ब्‍याज पर ऋण दे सकता है, पर अपने भाई-बन्‍धु को ब्‍याज पर ऋण मत देना। तब तेरा प्रभु परमेश्‍वर उस देश में, जिस पर अधिकार करने के लिए तू वहाँ जा रहा है, तेरे सब काम-धन्‍धों पर आशिष प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="21">‘जब तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए मन्नत मानेगा तब उसको पूर्ण करने में विलम्‍ब मत करना, क्‍योंकि तेरा प्रभु परमेश्‍वर निश्‍चय ही तुझ से लेखा लेगा। यदि तू उसको पूर्ण नहीं करेगा तो तेरे लिए यह पाप होगा।</verse>
				<verse number="22">यदि तू मन्नत नहीं मानेगा तो तेरे लिए यह पाप नहीं होगा।</verse>
				<verse number="23">जो शब्‍द तेरे मुंह से निकलते हैं, उनको पूर्ण करने के लिए सावधान रहना। जो मन्नत स्‍वेच्‍छा से, अपने मुंह से, तूने प्रभु परमेश्‍वर के लिए मानी है, उसको अवश्‍य पूर्ण करना।</verse>
				<verse number="24">‘जब तू अपने पड़ोसी के अंगूर-उद्यान में जाएगा, तब वहाँ जितनी खाने की इच्‍छा हो, उतनी मात्रा में पेट-भर अंगूर खा सकता है, किन्‍तु अपनी टोकरी में एक भी अंगूर-मत रखना।</verse>
				<verse number="25">जब तू अपने पड़ोसी के खड़ी फसल के खेत में जाएगा, तब अपने हाथ से बालें तोड़ सकता है, परन्‍तु तू अपने पड़ोसी की खड़ी फसल पर हंसिया मत चलाना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">‘जब कोई पुरुष किसी स्‍त्री को स्‍वीकार करेगा और उससे विवाह करेगा, तब यदि वह उसमें कुछ अशोभनीय बात पाएगा, और इस कारण वह स्‍त्री उसका पति-प्रेम नहीं प्राप्‍त करेगी, तो पुरुष एक त्‍यागपत्र लिखेगा और उसको स्‍त्री के हाथ में रख कर उसे अपने घर से भेज देगा। वह स्‍त्री उसके घर से चली जाएगी।</verse>
				<verse number="2">यदि वह जाकर दूसरे पुरुष की पत्‍नी बनेगी,</verse>
				<verse number="3">और उसका यह दूसरा पति भी उससे घृणा करेगा, यदि वह एक त्‍याग-पत्र लिखेगा और उसको स्‍त्री के हाथ में रखकर उसे अपने घर से भेज देगा, अथवा इस दूसरे पति की मृत्‍यु हो जाएगी, जिसने उससे विवाह किया था,</verse>
				<verse number="4">तो उसका पहला पति जिसने उसे अपने घर से भेज दिया था, पुन: उस स्‍त्री को अपनी पत्‍नी नहीं बना सकेगा। उसके अशुद्ध हो जाने के पश्‍चात् वह उसे स्‍वीकार नहीं करेगा, क्‍योंकि यह प्रभु की दृष्‍टि में घृणास्‍पद कार्य है। इस प्रकार तू अपने उस देश को, जिस पर अधिकार करने के लिए उसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है, पाप में संभागी मत करना।</verse>
				<verse number="5">‘यदि किसी पुरुष ने नई-नई शादी की है, तो नव-विवाहित पुरुष सेना के साथ युद्ध में नहीं जाएगा। उस पर किसी प्रकार का सैन्‍य-दायित्‍व नहीं डाला जाएगा। ‘वह घर पर एक वर्ष तक अन्‍य सामाजिक दायित्‍वों से भी मुक्‍त रहेगा और अपनी पत्‍नी के साथ, जिससे उसने विवाह किया है, आनन्‍द मनाएगा।</verse>
				<verse number="6">‘ऋणदाता ऋण लेने वाले से गिरवी में चक्‍की अथवा चक्‍की का पाट नहीं लेगा, क्‍योंकि ऐसा करना मानो उसके प्राणों को गिरवी में रखना है!</verse>
				<verse number="7">‘यदि कोई मनुष्‍य इस्राएली समाज में से अपने किसी भाई-बन्‍धु का अपहरण करता हुआ पकड़ा जाएगा, और यदि वह उसके साथ गुलाम का व्‍यवहार करेगा अथवा उसको बेच देगा, तो ऐसे अपहरणकर्त्ता को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। यों तू अपने मध्‍य से इस बुराई को दूर करना।</verse>
				<verse number="8">‘कुष्‍ठ रोग लग जाने पर अत्‍यन्‍त सावधान रहना! जो निर्देश लेवीय पुरोहित तुझे देंगे, तू उनका पूर्णत: पालन करना और उनके अनुसार कार्य करना। जैसा मैंने लेवीय पुरोहितों को आदेश दिया था, वैसा ही तू उसका पालन करना, और उसके अनुसार कार्य करना।</verse>
				<verse number="9">जब तू मिस्र देश से निकलकर आ रहा था, तब मार्ग में जो व्‍यवहार मिर्याम के साथ तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने किया था, उसको स्‍मरण करना!</verse>
				<verse number="10">‘जब तू अपने पड़ोसी को गिरवी के बदले में उधार देगा, तब उससे गिरवी की वस्‍तु छीनने के लिए उसके घर में प्रवेश मत करना।</verse>
				<verse number="11">तू घर के बाहर खड़ा रहेगा, और वह मनुष्‍य, जिसको तूने उधार दिया है, गिरवी की वस्‍तु बाहर लाकर तुझे देगा।</verse>
				<verse number="12">पर यदि वह गरीब मनुष्‍य है, तो तू गिरवी में रखी उसकी चादर लेकर मत सोना।</verse>
				<verse number="13">जब सूर्यास्‍त होने लगेगा जब तू उसकी चादर अवश्‍य लौटा देना, जिससे वह रात में चादर ओढ़कर सो सके, और तुझे आशिष दे। तेरे प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में तेरा यह कार्य धार्मिक माना जाएगा।</verse>
				<verse number="14">‘तू निर्धन और गरीब मजदूर पर अत्‍याचार मत करना, चाहे वह तेरा जातीय भाई-बन्‍धु हो या तेरे देश के नगरों में निवास करने वाले प्रवासियों में से कोई हो।</verse>
				<verse number="15">तू सूर्यास्‍त के पूर्व उसकी मजदूरी प्रतिदिन चुका दिया करना (क्‍योंकि वह निर्धन व्यक्‍ति है और अपनी मजदूरी के लिए विकल रहता है)। ऐसा न हो कि वह तेरे विरुद्ध प्रभु की दुहाई दे और यह तेरे लिए एक पाप सिद्ध हो।</verse>
				<verse number="16">‘पुत्र के पाप के लिए पिता को मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दिया जाएगा, और न पिता के पाप के लिए पुत्र को। प्रत्‍येक व्यक्‍ति को उसके ही पाप के लिए मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="17">‘तू प्रवासी अथवा पितृहीन व्यक्‍ति के मुकदमों में न्‍याय को भ्रष्‍ट मत करना। ऋण के बदले में विधवा के वस्‍त्र गिरवी में मत रखना।</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु स्‍मरण रखना कि तू भी मिस्र देश में गुलाम था, और तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे वहां से मुक्‍त किया है। इसलिए यह कार्य करने के लिये आज मैं तुझे आदेश दे रहा हूँ।</verse>
				<verse number="19">‘जब तू अपनी भूमि की फसल काटेगा और खेत में एक पूला भूल कर आ जाएगा, तब तू उसको लाने के लिए लौटकर मत जाना। उसको प्रवासी, पितृहीन और विधवा के लिए छोड़ देना। तब तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे सब काम-धन्‍धों पर आशिष देगा।</verse>
				<verse number="20">जब तू अपने जैतून वृक्ष के फल को झाड़कर तोड़ेगा, तब एक बार तोड़ लेने के पश्‍चात् उसकी शाखाओं को दूसरी बार मत झाड़ना। उसके फल प्रवासी, पितृहीन और विधवा के लिए छोड़ देना।</verse>
				<verse number="21">जब तू अपने अंगूर-उद्यान के अंगूर तोड़ेगा, तब दूसरी बार उसके फल मत बीनना। उनको प्रवासी, पितृहीन और विधवा के लिए छोड़ देना।</verse>
				<verse number="22">स्‍मरण रखना कि तू भी मिस्र देश में गुलाम था। इसलिए यह कार्य करने के लिए आज मैं तुझे आदेश दे रहा हूँ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">‘यदि दो मनुष्‍यों के मध्‍य झगड़ा हो, तो वे न्‍यायालय में जाएंगे, क्‍योंकि न्‍यायाधीश ही उनका न्‍याय करेंगे। वे निर्दोष व्यक्‍ति को निर्दोष, और दोषी व्यक्‍ति को दोषी घोषित करेंगे।</verse>
				<verse number="2">यदि दोषी व्यक्‍ति कोड़े खाने के योग्‍य ठहराया गया है, तो न्‍यायाधीश उसे भूमि पर लिटा देगा, और अपनी उपस्‍थिति में उसके दोष के अनुसार कोड़े लगवाएगा।</verse>
				<verse number="3">वह उसको चालीस कोड़े लगा सकता है, पर इससे अधिक नहीं, क्‍योंकि यदि इससे अधिक उसको कोड़ों की मार पड़ेगी तो तेरा यह भाई-बन्‍धु तेरी दृष्‍टि में अपमानित होगा।</verse>
				<verse number="4">‘दंवरी करते हुए बैल का मुंह न बांधना।</verse>
				<verse number="5">‘यदि परिवार के सब भाई एक साथ रहते हैं, उनमें से एक भाई की, जो निस्‍सन्‍तान है, मृत्‍यु हो जाती है, तो उसकी विधवा स्‍त्री का विवाह परिवार से बाहर के पुरुष से नहीं किया जाए। पर उसके मृत पति का सगा भाई उसके पास जाएगा और नियोग-विधि के अनुसार उससे विवाह करेगा।</verse>
				<verse number="6">तब जो पहिलौठा पुत्र उस स्‍त्री से उत्‍पन्न होगा, उससे ही मृत भाई का वंश चलेगा। इस प्रकार इस्राएल में से उसका नाम नहीं मिटेगा।</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु यदि वह अपने मृतक भाई की विधवा को स्‍वीकार करने को इच्‍छुक नहीं है तो मृत भाई की विधवा नगर-द्वार पर धर्मवृद्धों के पास जाएगी, और उनसे यह कहेगी, “मेरे देवर ने इस्राएल में अपने मृत भाई का वंश चलाने से इन्‍कार कर दिया है। वह मुझसे नियोग-विधि से विवाह करने को इच्‍छुक नहीं है।”</verse>
				<verse number="8">अत: नगर के धर्मवृद्ध उसके देवर को बुलाएंगे और उससे इस विषय पर बातचीत करेंगे। यदि वह उनके सम्‍मुख प्रस्‍तुत होकर यह कहेगा, “मुझे इसको स्‍वीकार करने की इच्‍छा नहीं है”</verse>
				<verse number="9">तो उसकी भाभी धर्मवृद्धों की आंखों के सामने उसके समीप आएगी। वह उसके पैरों से जूती उतार लेगी और उसके मूंह पर थूकेगी। तत्‍पश्‍चात् वह यह कहेगी, “ऐसा ही व्‍यवहार उस पुरुष के साथ किया जाएगा जो अपने मृत भाई का घर नहीं बसाएगा।”</verse>
				<verse number="10">इस्राएल में उस पुरुष के परिवार का यह नाम रखा जाएगा: जूती उतारे हुए पुरुष का परिवार।</verse>
				<verse number="11">‘जब दो पुरुष एक दूसरे से मार-पीट करेंगे और उनमें से एक की पत्‍नी दूसरे पुरुष के हाथ से, जो उसके पति को मार रहा है, अपने पति को बचाने के लिए निकट आएगी, और अपना हाथ बढ़ाकर दूसरे पुरुष के अण्‍डकोष को बलपूर्वक दबा देगी</verse>
				<verse number="12">तब तू उसके हाथ को काट देना। तू उस पर दया-दृष्‍टि मत करना।</verse>
				<verse number="13">‘तू अपनी थैली में दो प्रकार के बाट, एक बड़ा तथा दूसरा छोटा, मत रखना।</verse>
				<verse number="14">तू अपने घर में दो प्रकार की माप, एक बड़ी तथा दूसरी छोटी, नहीं रखना।</verse>
				<verse number="15">तेरे बाट तथा माप-पूरे-पूरे और ठीक-ठीक होने चाहिए, जिससे उस देश में तेरी आयु दीर्घ हो सके जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है।</verse>
				<verse number="16">जो व्यक्‍ति इस प्रकार के कार्य करता है, नाप-तौल में बेईमानी करता है, वह तेरे प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणास्‍पद है।</verse>
				<verse number="17">‘स्‍मरण रखना कि जब तुम मिस्र देश से निकल कर जा रहे थे, तब अमालेकी जाति ने मार्ग में तुमसे कैसा व्‍यवहार किया था।</verse>
				<verse number="18">अमालेकी जाति के लोग मार्ग में तुम्‍हें मिले थे। जब तुम आगे बढ़ गए थे तब उन्‍होंने तुम पर पीछे से आक्रमण किया था और पिछड़ गए लोगों को मार डाला था। जब तुम यात्रा के कारण कमजोर और थके-मांदे थे, तब वे परमेश्‍वर से नहीं डरे!</verse>
				<verse number="19">इसलिए जब तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हारे चारों ओर के शत्रुओं से छुड़ाकर तुम्‍हें उस देश में शान्‍ति-चैन देगा, जो वह पैतृक-अधिकार के लिए तुम्‍हें प्रदान कर रहा है, तब तुम आकाश के नीचे से अमालेकी जाति की स्‍मृति मिटा डालना। तुम यह बात मत भूलना!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">‘ जब तू उस देश में प्रवेश करेगा, जो तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे पैतृक अधिकार के लिए दे रहा है, और उस पर अधिकार कर उस में बस जाएगा,</verse>
				<verse number="2">तब तू भूमि की समस्‍त प्रथम फल में से कुछ उपज लेना, जो तूने उस देश में उत्‍पन्न की है जिसको तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे दिया है। तू उसको एक टोकरी में रखना, और उस स्‍थान को जाना, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर चुनेगा और वहां अपना नाम प्रतिष्‍ठित करेगा।</verse>
				<verse number="3">जो पुरोहित उस समय वहां सेवा करता होगा, तू उसके पास जाकर यह कहना, “आज मैं अपने प्रभु परमेश्‍वर के सामने यह घोषित करता हूँ कि जिस देश को देने की शपथ प्रभु ने हमारे पूर्वजों से खाई थी, उसमें मैं पहुंच गया हूँ।”</verse>
				<verse number="4">तब पुरोहित तेरे हाथ से टोकरी लेगा, और उसको तेरे प्रभु परमेश्‍वर की वेदी के सम्‍मुख रख देगा।</verse>
				<verse number="5">‘तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के सामने इस बात की घोषणा करना: “यहाँ-वहाँ भटकने वाला अरामी जाति का पुरुष मेरा पिता था। वह मिस्र देश जाकर वहाँ प्रवास करने लगा था। वह अल्‍पसंख्‍यक था। किन्‍तु वह वहां महान, बलवान और बहुसंख्‍यक राष्‍ट्र बन गया।</verse>
				<verse number="6">अत: मिस्र निवासी हमारे साथ बुरा व्‍यवहार करने लगे। उन्‍होंने हमें दु:ख दिया, हमसे कठोर बेगार करवाई।</verse>
				<verse number="7">तब हमने अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर की दुहाई दी। उसने हमारी पुकार सुनी, और हमारे कष्‍ट, हमारे कठोर परिश्रम और हम पर किए जाने वाले अत्‍याचार को देखा।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने चिह्‍नों, आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों, भुजबल, महा-आतंकमय कार्यों और उद्धार के हेतु बढ़ाए गए अपने हाथों से हमें मिस्र देश से बाहर निकाल लिया।</verse>
				<verse number="9">उसने हमें इस स्‍थान पर पहुंचाया, और हमें यह देश प्रदान किया जहां दूध और शहद की नदियां बहती हैं।</verse>
				<verse number="10">अब हे प्रभु देख! जो देश तूने मुझे प्रदान किया है, उसकी भूमि की उपज का प्रथम फल मैं तेरे पास लाया हूँ।” इतना कह कर तू अपने चढ़ावे को प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख रख देना, और अपने प्रभु परमेश्‍वर की वन्‍दना करना।</verse>
				<verse number="11">उसके बाद अपनी समस्‍त अच्‍छी वस्‍तुओं के लिए जो तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे दी हैं, अपने परिवार, लेवीय जन और तेरे मध्‍य रहने वाले प्रवासी के साथ तू आनन्‍द मनाना।</verse>
				<verse number="12">‘जब तू तीसरे वर्ष, अर्थात् दशमांश वर्ष में, अपनी उपज का समस्‍त दशमांश लेवीय जन, प्रवासी, पितृहीन और विधवा को चुका देगा कि वे तेरे नगर में भर पेट भोजन करें</verse>
				<verse number="13">तब तू अपने परमेश्‍वर के सामने यह घोषित करना, “मैंने अपने घर में से पवित्र अंश को निकाल लिया। जो आज्ञाएं तूने मुझे दी हैं, उनके अनुसार मैंने वह अंश लेवीय जन, प्रवासी, पितृहीन और विधवा को दे दिया। इस प्रकार मैंने तेरी आज्ञाओं का उल्‍लंघन नहीं किया और न मैं उनको भूला ही हूँ।</verse>
				<verse number="14">जब मैं शोक मना रहा था तब मैंने दशमांश में से नहीं खाया। जब मैं अशुद्ध स्‍थिति में था तब मैंने उसको चढ़ावे के लिए निकालकर नहीं रखा। मैंने उसमें से कुछ भी अंश मृत व्यक्‍ति को अर्पित नहीं किया। इस प्रकार मैंने अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी सुनी। जो आज्ञाएं तूने मुझे दी थीं, उसके अनुसार मैंने कार्य किया।</verse>
				<verse number="15">तू अपने पवित्र निवास स्‍थान से, स्‍वर्ग से हम पर दृष्‍टि कर। अपने निज लोग इस्राएलियों को, इस देश की भूमि को, जो तूने हमें दी है, दूध और शहद की नदियों वाले हमारे इस देश को, जो तूने हमारे पूर्वजों से खायी हुई शपथ के अनुसार हमें प्रदान किया है आशिष दे।”</verse>
				<verse number="16">‘ओ इस्राएल! आज तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे आज्ञा दे रहा है कि तू इन संविधियों और न्‍याय-सिद्धान्‍तों को व्‍यवहार में लाना। तू इनका पालन करना, और अपने सम्‍पूर्ण हृदय, सम्‍पूर्ण प्राण से इनके अनुसार आचरण करना।</verse>
				<verse number="17">तूने आज प्रभु के विषय में यह घोषित किया है कि वह तेरा परमेश्‍वर है, और तू उसके मार्ग पर चलेगा, उसकी संविधियों, आज्ञाओं और न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करेगा, उसकी वाणी को सुनेगा।</verse>
				<verse number="18">प्रभु ने आज तेरे विषय में यह घोषित किया है कि तू उसके वचन के अनुसार उसकी प्रजा, उसकी निज सम्‍पत्ति है, और तू उसकी समस्‍त आज्ञाओं का पालन करेगा।</verse>
				<verse number="19">जिन राष्‍ट्रों को उसने रचा है, उनके मध्‍य वह तुझे सर्वोच्‍च आसन पर प्रतिष्‍ठित करेगा जिससे उसकी स्‍तुति, प्रसिद्धि और सम्‍मान हो। जैसा प्रभु परमेश्‍वर ने कहा है उसके अनुसार तू उसकी पवित्र प्रजा बनेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">इस्राएल के धर्मवृद्धों के साथ मूसा ने लोगों को यह आज्ञा दी, ‘जो आदेश आज मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ, उन सब का तुम पालन करना।</verse>
				<verse number="2">जिस दिन तुम यर्दन नदी को पार कर उस देश में प्रवेश करोगे, जो तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें प्रदान कर रहा है, तब तुम ऊंचे-ऊंचे पत्‍थर गाड़ना, और उनको चूने से पोत देना।</verse>
				<verse number="3">नदी को पार करने के पश्‍चात् जब तुम उस देश में प्रवेश करोगे, जो तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें प्रदान कर रहा है, जो दूध और शहद की नदियों वाला देश है और जिसके विषय में प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे पूर्वजों से कहा था, तब तुम उन पत्‍थरों पर इस व्‍यवस्‍था की सब बातों को लिखना।</verse>
				<verse number="4">जब तुम यर्दन नदी को पार कर लोगे तब उन पत्‍थरों को एबल पर्वत पर गाड़ना, और उनको चूने से पोत देना, जैसा आदेश आज मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ।</verse>
				<verse number="5">वहाँ तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए पत्‍थरों की एक वेदी बनाना, किन्‍तु पत्‍थरों को लोहे के औजार से तराश कर मत बनाना।</verse>
				<verse number="6">तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए अनगढ़े पत्‍थरों की एक वेदी बनाना और उस पर ही अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए सब अग्‍नि-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="7">तुम सहभागिता-बलि-पशु की बलि वहीं करना, और वहीं उसको खाना। इस प्रकार अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख आनन्‍द मनाना।</verse>
				<verse number="8">‘तुम खड़ा किए गए पत्‍थरों पर इस व्‍यवस्‍था की सब बातें स्‍पष्‍ट शब्‍दों में लिखना।’</verse>
				<verse number="9">मूसा और लेवीय पुरोहित सब इस्राएलियों से बोले, ‘इस्राएलियो, शान्‍त रहो और यह बात सुनो। आज तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के निज लोग बन गए।</verse>
				<verse number="10">इसलिए तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी सुनना और उसकी सब आज्ञाओं और संविधियों के अनुसार कार्य करना, जैसा आदेश आज मैं तुम्‍हें दे रहा हूँ।’</verse>
				<verse number="11">उसी दिन मूसा ने लोगों को यह आदेश दिया,</verse>
				<verse number="12">‘जब तुम यर्दन नदी को पार कर लोगे तब इन कुलों के व्यक्‍ति इस्राएली समाज को आशिष देने के लिए गरिज्‍जीम पर्वत पर खड़े होंगे: शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्‍साकार, यूसुफ और बिन्‍यामिन।</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु इन कुलों के व्यक्‍ति इस्राएली समाज को शाप देने के लिए एबल पर्वत पर खड़े होंगे: रूबेन, गाद, आशेर, जबूलून, दान और नफ्‍ताली।</verse>
				<verse number="14">लेवी वंश के व्यक्‍ति समस्‍त इस्राएली समाज से उच्‍च स्‍वर में यह कहेंगे:</verse>
				<verse number="15">“जो व्यक्‍ति खोदकर अथवा गढ़कर मूर्ति बनाता है, और गुप्‍त स्‍थान में उसको प्रतिष्‍ठित करता है, वह शापित है। ऐसे कारीगर का यह हस्‍तकार्य प्रभु की दृष्‍टि में घृणित है।” सब लोग प्रत्युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="16">“अपने माता-पिता का अनादर करने वाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="17">“अपने पड़ोसी की भूमि-सीमा का चिह्‍न हटानेवाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="18">“अन्‍धे को मार्ग से भटकाने वाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="19">“प्रवासी, पितृहीन और विधवा के न्‍याय को भ्रष्‍ट करने वाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="20">“अपनी सौतेली मां के साथ सहवास करनेवाला, और उस पर से अपने पिता की चादर हटाने वाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="21">“पशुगमन करनेवाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="22">“अपनी सगी अथवा सौतेली बहिन के साथ सहवास करनेवाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="23">“अपनी सास के साथ सहवास करनेवाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="24">“अपने पड़ोसी पर गुप्‍त स्‍थान में छिपकर प्रहार करनेवाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="25">“निर्दोष मनुष्‍य की हत्‍या करने के लिए घूस लेनेवाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”</verse>
				<verse number="26">“जो व्यक्‍ति इस व्‍यवस्‍था के वचनों के अनुसार आचरण नहीं करता और इस प्रकार उसको पूरा नहीं करता, वह शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">‘परन्‍तु यदि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी ध्‍यानपूर्वक सुनेगा, उन समस्‍त आज्ञाओं के अनुसार कार्य करने को तत्‍पर रहेगा, जिनका आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ, तो तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझ को पृथ्‍वी के समस्‍त राष्‍ट्रों के मध्‍य सर्वोच्‍च स्‍थान पर प्रतिष्‍ठित करेगा।</verse>
				<verse number="2">यदि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी सुनेगा तो ये आशिषें तेरे पास आकर तुझको पकड़ लेंगी।</verse>
				<verse number="3">तू नगर में आशिष प्राप्‍त करेगा। तू गांव में आशिष प्राप्‍त करेगा।</verse>
				<verse number="4">तेरी देह के फल पर, तेरी भूमि की उपज पर, तेरे पालतू पशुओं और भेड़-बकरियों के बच्‍चों पर आशिष होगी।</verse>
				<verse number="5">तेरी टोकरी और आटा गूंधने के पात्र पर आशिष होगी।</verse>
				<verse number="6">तेरे आगमन पर आशिष होगी, तेरे प्रस्‍थान पर आशिष होगी।</verse>
				<verse number="7">‘प्रभु आक्रमण करनेवाले तेरे शत्रुओं को तेरे सम्‍मुख पराजित करेगा। वे एक ओर से तुझ पर चढ़ाई करेंगे, पर तेरे सम्‍मुख से सात ओर भागेंगे।</verse>
				<verse number="8">प्रभु आशिष को आदेश देगा कि वह तेरे खत्तों और सब उद्यमों में तेरे साथ जाए। जो देश तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, उसमें वह तुझे आशिष देगा।</verse>
				<verse number="9">‘यदि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञाओं का पालन करेगा, और उसके मार्ग पर चलेगा तो जैसी उसने तुझ से शपथ खाई है, उसके अनुसार वह तुझको अपने लिए पवित्र लोग के रूप में प्रतिष्‍ठित करेगा।</verse>
				<verse number="10">पृथ्‍वी के समस्‍त लोग यह देखेंगे कि तू प्रभु के स्‍वामित्‍व और संरक्षण में है। अत: वे तुझ से डरेंगे।</verse>
				<verse number="11">जिस देश को देने की शपथ प्रभु ने तेरे पूर्वजों से खाई थी, उस देश में वह तेरी देह के फल, तेरे पशुओं के बच्‍चों, और भूमि की उपज को समृद्ध करेगा।</verse>
				<verse number="12">समय पर तेरे खेतों पर वर्षा करने के लिए, तेरे सब काम-धन्‍धों पर आशिष देने के लिए प्रभु आकाश के अपने उत्तम भण्‍डार-गृहों को खोल देगा। तब तू अनेक राष्‍ट्रों को ऋण देगा, पर तू स्‍वयं ऋण नहीं लेगा।</verse>
				<verse number="13">प्रभु तुझ को उच्‍च आसन पर प्रतिष्‍ठित करेगा, निम्‍न स्‍थान पर नहीं। तू क्रमश: ऊंचा ही उठता जाएगा, और नीचे की ओर नहीं आएगा। किन्‍तु तुझे ये आशिषें तब प्राप्‍त होंगी जब तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञाओं को सुनेगा, जिनका पालन करने, और जिनके अनुसार कार्य करने का आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ,</verse>
				<verse number="14">और जब तू दूसरे देवताओं का अनुसरण करने और उनकी पूजा करने के लिए मेरे इन वचनों से, जिनका पालन करने का आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ, विमुख नहीं होगा, इनसे न दाएँ मुड़ेगा और न बाएँ।</verse>
				<verse number="15">‘परन्‍तु यदि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी नहीं सुनेगा, उसकी उन समस्‍त आज्ञाओं और संविधियों के अनुसार, जिनका आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ, कार्य करने को तत्‍पर नहीं होगा, तो ये अभिशाप तेरे पास आकर तुझ को पकड़ लेंगे।</verse>
				<verse number="16">तू नगर में शापित होगा। तू गांव में शापित होगा।</verse>
				<verse number="17">तेरी टोकरी और आटा गूंधने के पात्र पर अभिशाप पड़ेगा।</verse>
				<verse number="18">तेरी देह के फल, तेरी भूमि की उपज, पालतू पशुओं और भेड़-बकरियों के बच्‍चों पर अभिशाप पड़ेगा।</verse>
				<verse number="19">तेरे आगमन पर अभिशाप पड़ेगा, तेरे प्रस्‍थान पर अभिशाप पड़ेगा।</verse>
				<verse number="20">‘जब तक तू नष्‍ट नहीं हो जाएगा, अविलम्‍ब मिट नहीं जाएगा तब तक प्रभु तेरे बुरे कार्यों के कारण, तेरे समस्‍त उद्यमों पर अभिशाप, उलझन और विफलता भेजेगा, क्‍योंकि तूने प्रभु को छोड़ दिया है।</verse>
				<verse number="21">जब तक तू उस देश से, जिस पर अधिकार करने के लिए तू वहाँ जा रहा है, पूर्णत: समाप्‍त नहीं हो जाएगा तब तक प्रभु तुझको महामारी से मारता रहेगा।</verse>
				<verse number="22">प्रभु तुझको क्षय, ज्‍वर, जलन, ताप, अकाल, फफूंदी और पूर्वी वायु के झोंकों से मारेगा। जब तक तू मिट नहीं जाएगा तब तक ये तेरा पीछा करते रहेंगे।</verse>
				<verse number="23">तेरे सिर के ऊपर का आकाश पीतल जैसा सख्‍त हो जाएगा। तेरे पैरों के नीचे की भूमि लोहा जैसे कठोर बन जाएगी। न आकाश से वर्षा होगी और न भूमि पर उपज।</verse>
				<verse number="24">प्रभु तेरे देश पर होने वाली वर्षा को धूल और रेत-कण में बदल देगा। जब तक तू नष्‍ट नहीं हो जाएगा तब तक वह आकाश से तुझ पर बरसती रहेगी।</verse>
				<verse number="25">‘प्रभु तेरे शत्रुओं के द्वारा तुझको पराजित करेगा। तू एक ओर से उन पर चढ़ाई करेगा, पर उनके सम्‍मुख से सात ओर भागेगा। तू पृथ्‍वी के समस्‍त राज्‍यों के लिए वीभत्‍स हौआ बन जाएगा।</verse>
				<verse number="26">तेरी लोथ आकाश के पक्षियों और भूमि के जंगली पशुओं का आहार बनेगी। उनको डराकर भगानेवाला कोई न होगा।</verse>
				<verse number="27">प्रभु तुझ को मिस्री फोड़ों से, बवासीर, दाद और खुजली से ऐसा पीड़ित करेगा कि तू उनसे स्‍वस्‍थ नहीं हो सकेगा।</verse>
				<verse number="28">प्रभु तुझ पर पागलपन, अन्‍धापन और मति-भ्रम भेजेगा।</verse>
				<verse number="29">जैसे अन्‍धा व्यक्‍ति अन्‍धकार में टटोलता है वैसे तू दोपहर में टटोलेगा। तू अपने किसी काम में सफल नहीं होगा। अन्‍य राष्‍ट्र तुझ पर निरन्‍तर दमन करते और तुझको लूटते रहेंगे। तुझको बचानेवाला कोई न होगा।</verse>
				<verse number="30">तू कुंआरी कन्‍या से सगाई करेगा, पर दूसरा व्यक्‍ति उससे विवाह करेगा। तू मकान बनाएगा, पर स्‍वयं उसमें निवास नहीं कर सकेगा। तू अंगूर का उद्यान लगाएगा, पर उसके फलों का आनन्‍द नहीं ले पाएगा।</verse>
				<verse number="31">तेरी आंखों के सामने तेरा बैल काटा जाएगा, पर तू उसका मांस नहीं खा सकेगा। तेरे सम्‍मुख से तेरा गधा लूट लिया जाएगा, और तुझे नहीं लौटाया जाएगा। तेरी भेड़ तेरे शत्रुओं को दे दी जाएगी। तुझको बचानेवाला कोई न होगा।</verse>
				<verse number="32">तेरे पुत्र और पुत्रियाँ दूसरी जाति के हाथ में सौंप दिए जाएंगे। तेरी आंखें दिन भर उनकी प्रतीक्षा करते-करते थक जाएंगी। उनको रोकने की शक्‍ति तेरे हाथ में नहीं होगी।</verse>
				<verse number="33">ऐसे लोग जिन्‍हें तू नहीं जानता है, तेरी भूमि की उपज, तेरे परिश्रम का फल खाएँगे। तुझ पर निरन्‍तर दमन होता रहेगा, तू कुचला जाता रहेगा।</verse>
				<verse number="34">जो विनाश तेरी आंखें देखेंगी, उससे तू पागल हो जाएगा।</verse>
				<verse number="35">प्रभु तेरे पैर के तलवे से सिर की चोटी तक, घुटनों और पैरों में कष्‍टदायक फोड़ों से तुझको पीड़ित करेगा, जिनसे तू स्‍वस्‍थ नहीं हो सकेगा।</verse>
				<verse number="36">‘प्रभु तुझ को और तेरे राजा को, जिसे तूने अपने ऊपर प्रतिष्‍ठित किया है, ऐसे देश में ले जाएगा, जिसको न तू जानता है और न तेरे पूर्वज जानते थे। वहाँ तू पराए देवताओं की, लकड़ी और पत्‍थर की मूर्तियों की पूजा करेगा।</verse>
				<verse number="37">जहाँ प्रभु तुझे ले जाएगा, वहाँ के लोगों के मध्‍य तू हौआ, कहावत, और लोकोिक्‍त बन जाएगा।</verse>
				<verse number="38">तू खेत में बहुत बीज बोएगा, किन्‍तु थोड़ी फसल ही एकत्र कर पाएगा, क्‍योंकि टिड्डियाँ उसको चट कर जाएंगी।</verse>
				<verse number="39">तू अंगूर के उद्यान लगाएगा, उनमें परिश्रम करेगा, पर न तू अंगूर-रस पी सकेगा, और न अंगूर के फल एकत्र कर सकेगा, क्‍योंकि कीड़ा उनको खा जाएगा।</verse>
				<verse number="40">तू अपनी राज्‍य-सीमा के भीतर जैतून के पेड़ लगाएगा, पर जैतून के तेल का उपयोग नहीं कर पाएगा क्‍योंकि वे झड़ जाएंगे।</verse>
				<verse number="41">तू पुत्र और पुत्रियाँ उत्‍पन्न करेगा, किन्‍तु वे तेरे नहीं रहेंगे, क्‍योंकि वे युद्ध में बन्‍दी बनकर चले जाएंगे।</verse>
				<verse number="42">तेरे सब वृक्षों और भूमि की उपज पर कीड़े-मकोड़े लग जाएंगे।</verse>
				<verse number="43">तेरे मध्‍य रहनेवाला प्रवासी तुझ से अधिक ऊंचा उठता जाएगा और तू गिरता जाएगा।</verse>
				<verse number="44">तू उसको उधार नहीं देगा, वरन् वह तुझको उधार देगा। वह उच्‍च आसन पर प्रतिष्‍ठित होगा, और तू निम्‍न स्‍थान पर!</verse>
				<verse number="45">जब तक तू नष्‍ट नहीं हो जाएगा, तब तक ये अभिशाप तुझ पर आकर तेरा पीछा करेंगे, तुझे पकड़े रहेंगे, क्‍योंकि तूने अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी नहीं सुनी, उसकी आज्ञाओं और संविधियों का पालन नहीं किया, जिनका उसने तुझे आदेश दिया था।</verse>
				<verse number="46">ये अभिशाप चेतावनी-चिह्‍न तथा आश्‍चर्यपूर्ण कार्य के रूप में तेरे और तेरे वंश पर सदा रहेंगे।</verse>
				<verse number="47">‘आशिषों की प्रचुरता होने पर भी तूने आनन्‍दपूर्वक और भले हृदय से अपने प्रभु परमेश्‍वर की सेवा नहीं की।</verse>
				<verse number="48">इसलिए तू भूखा, प्‍यासा, नंगा रहकर, हर प्रकार के अभाव में अपने शत्रुओं की सेवा करेगा, जिन्‍हें प्रभु तेरे विरुद्ध भेजेगा। जब तक वह तुझे नष्‍ट नहीं कर देगा, तब तक तेरी गर्दन पर लोहे का जुआ रखा रहेगा।</verse>
				<verse number="49">प्रभु दूर से, पृथ्‍वी के सीमान्‍त से, एक राष्‍ट्र को तेरे विरुद्ध बाज की गति के सदृश वेगपूर्वक लाएगा। तू उस राष्‍ट्र की भाषा नहीं समझेगा।</verse>
				<verse number="50">उस राष्‍ट्र के लोगों के कठोर चेहरे होंगे, जो न बूढ़ों का सम्‍मान करेंगे, और न बच्‍चों पर दया।</verse>
				<verse number="51">जब तक तू नष्‍ट नहीं हो जाएगा, तब तक वे तेरे पशुओं के बच्‍चों और तेरी भूमि की उपज को खाते रहेंगे। जब तक वे तुझको मिटा नहीं देंगे, तब तक वे तेरे लिए अन्न, अंगूर का रस, तेल, तेरे पालतू पशुओं और भेड़-बकरियों के बच्‍चे नहीं छोड़ेंगे।</verse>
				<verse number="52">वे तेरे समस्‍त नगरों में तुझे घेर लेंगे। जिन ऊंची और मजबूत प्राचीरों पर तुझे भरोसा है, उन्‍हें वे समस्‍त देश में ढाह देंगे। जो नगर तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे दिए हैं, उनमें समस्‍त देश में वे तुझको घेर लेंगे।</verse>
				<verse number="53">उस घेराबन्‍दी की घोर विपत्ति में, जो तेरे शत्रु तुझ पर ढाहेंगे, तू अपनी देह के फल को, प्रभु परमेश्‍वर द्वारा दिए गए अपने पुत्र-पुत्रियों के मांस को खाएगा।</verse>
				<verse number="54">तेरा अत्‍यन्‍त कोमल और सुकुमार पुरुष भी अपने भाई, अपनी प्राणप्रिय पत्‍नी और अपने बचे हुए बच्‍चों पर क्रूर दृष्‍टि डालेगा।</verse>
				<verse number="55">वह उनमें से किसी को भी अपने बच्‍चों का मांस, जो वह खाएगा, नहीं देगा; क्‍योंकि उस घेराबन्‍दी की घोर विपत्ति में, जो तेरे शत्रु तेरे समस्‍त नगरों में तुझ पर ढाहेंगे, उसके पास कुछ भी भोजन-वस्‍तु नहीं होगी।</verse>
				<verse number="56">तेरी अत्‍यन्‍त कोमल और सुकुमार स्‍त्री, जो अपनी कोमलता और सुकुमारता के कारण धरती पर पैर रखते हुए डरती है, अपने प्राणप्रिय पति, पुत्र और पुत्री पर क्रूर दृष्‍टि डालेगी।</verse>
				<verse number="57">वह अपनी आंवल झिल्‍ली और अपने उत्‍पन्न किए हुए बच्‍चों को उनसे छिपाकर रखेगी, जिससे वह भोजन-वस्‍तु के अभाव में घेराबन्‍दी और विपत्ति के समय, जो तेरे शत्रु तेरे समस्‍त नगरों में तुझ पर ढाहेंगे, उनको खा सके।</verse>
				<verse number="58">‘यदि तू इस पुस्‍तक में लिखित व्‍यवस्‍था के सब वचनों का पालन नहीं करेगा, उनके अनुसार कार्य नहीं करेगा, और अपने प्रभु परमेश्‍वर के महिमामय और आतंकपूर्ण नाम से नहीं डरेगा</verse>
				<verse number="59">तो प्रभु तुझ पर और तेरे वंश पर असाधारण महामारियाँ ढाहेगा। वह भयंकर और दीर्घ महामारियों से, असाध्‍य और दीर्घ रोगों से तुझ को पीड़ित करेगा।</verse>
				<verse number="60">वह मिस्र देश के समस्‍त रोग, जिनसे तू डरता है, तुझ पर पुन: लगाएगा, और ये रोग तुझ से चिपके रहेंगे।</verse>
				<verse number="61">इनके अतिरिक्‍त सब प्रकार की बीमारी, महामारी, जिसका उल्‍लेख व्‍यवस्‍था की इस पुस्‍तक में नहीं हुआ है, प्रभु तुझ पर डालेगा, जब तक तू नष्‍ट नहीं हो जाएगा।</verse>
				<verse number="62">यद्यपि तेरे लोग आकाश के तारों के समान असंख्‍य हैं, पर वे मुट्ठी भर शेष रह जाएंगे, क्‍योंकि तूने अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="63">जैसे प्रभु तेरे लोगों की भलाई करने और उनकी जनसंख्‍या बढ़ाने में हर्षित होता था, वैसे ही वह उनको मिटाने में, नष्‍ट करने में हर्षित होगा। जिस भूमि पर तू अधिकार करने जा रहा है, उस पर से तू उखाड़ दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="64">प्रभु तुझको पृथ्‍वी के एक सीमांत से दूसरे सीमांत तक, पृथ्‍वी की विभिन्न जातियों में तितर-बितर कर देगा। वहाँ तू उन पराए देवताओं की लकड़ी और पत्‍थर की मूर्तियों की पूजा करेगा जिन्‍हें न तू जानता है और न तेरे पूर्वज जानते थे।</verse>
				<verse number="65">उन राष्‍ट्रों में तुझे आराम नहीं मिलेगा, और न पैर रखने के लिए विश्राम-स्‍थल! प्रभु वहाँ तुझे कांपता हुआ हृदय, धुंधली आंखें और क्षीण प्राण प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="66">तेरा जीवन कच्‍चे धागे से बन्‍धा तेरे सामने सन्‍देह में लटकता रहेगा। तू रात और दिन भय से कांपता रहेगा। तुझे अपने जीवन की सुरक्षा पर भरोसा नहीं होगा।</verse>
				<verse number="67">जो दृश्‍य तेरी आंखें देखेंगी, जो भय तेरा हृदय अनुभव करेगा, उसके कारण तू सबेरे कहेगा, “काश! सन्‍ध्‍या होती” और सन्‍ध्‍या के समय कहेगा, “काश! सबेरा होता।”</verse>
				<verse number="68">प्रभु तुझ को जलयानों में मिस्र देश वापस ले जाएगा, यद्यपि मैंने कहा था कि तू फिर कभी उस मार्ग पर नहीं लौटेगा। वहाँ तू स्‍वयं को गुलाम स्‍त्री-पुरुष के रूप में अपने शत्रुओं के हाथ बेचना चाहेगा, किन्‍तु तुझे खरीदने वाला कोई नहीं होगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">जो विधान प्रभु ने इस्राएली समाज के साथ होरेब पर्वत पर स्‍थापित किया था, उसके अतिरिक्‍त प्रभु ने मूसा को आदेश दिया कि वह इस्राएली समाज के साथ मोआब देश में एक विधान स्‍थापित करे। उस विधान के ये शब्‍द हैं:</verse>
				<verse number="2">मूसा ने समस्‍त इस्राएली समाज को बुलाया, और उनसे यह कहा, ‘जो व्‍यवहार प्रभु ने मिस्र देश में तुम्‍हारी आंखों के सामने फरओ तथा उसके सारे कर्मचारियों के साथ, उसके समस्‍त देश के साथ किया था, वह तुमने देखा है।</verse>
				<verse number="3">तुम्‍हारी आंखों ने परीक्षा के महान कार्यों को, चिह्‍नों और महान आश्‍चर्यपूर्ण कामों को, देखा है।</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु आज तक प्रभु ने तुम्‍हें समझने के लिए हृदय, देखने के लिए आंखें और सुनने के लिए कान नहीं दिए हैं।</verse>
				<verse number="5">मैं निर्जन प्रदेश में चालीस वर्ष तक तुम्‍हारा नेतृत्‍व करता रहा। तब तुम्‍हारे वस्‍त्र फटकर तुम्‍हारे शरीर पर से नहीं गिरे, और न तुम्‍हारे जूते फटकर तुम्‍हारे पैरों से अलग हुए।</verse>
				<verse number="6">तुम रोटी नहीं खा सके, अंगूर का रस और शराब नहीं पी सके। इसका कारण यह है कि तुम इस बात को जान सको कि प्रभु ही तुम्‍हारा परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="7">जब तुम इस स्‍थान पर पहुँचे, तब हेश्‍बोन का राजा सीहोन और बाशान का राजा ओग हमारे साथ युद्ध करने को आए। परन्‍तु हमने उन्‍हें पराजित किया।</verse>
				<verse number="8">हमने उनका देश ले लिया, और पैतृक अधिकार के लिए उसे रूबेन तथा गाद कुल और मनश्‍शे के आधे गोत्र को दे दिया।</verse>
				<verse number="9">इसलिए तुम इस विधान के वचनों का पालन करो, और उनके अनुसार कार्य करो, जिससे तुम अपने समस्‍त कार्यों को सफलतापूर्वक सम्‍पन्न कर सकोगे।</verse>
				<verse number="10">‘ओ इस्राएल! आज तेरे कुलों के मुखिया, धर्मवृद्ध और शास्‍त्री, समस्‍त इस्राएली पुरुष,</verse>
				<verse number="11">उनके बच्‍चे, उनकी स्‍त्रियाँ और पड़ाव के प्रवासी मजदूर जो उनके लिए जलाऊ लकड़ी काटते और पानी भरते हैं, अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख खड़े हैं।</verse>
				<verse number="12">तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे साथ विधान स्‍थापित करेगा। वह आज अपने और तेरे मध्‍य शपथ खाएगा, और तू इस विधान में सम्‍मिलित होगा,</verse>
				<verse number="13">जिससे वह आज तुझको अपने निज लोग के रूप में प्रतिष्‍ठित कर सके, और जैसा उसने तुझ से कहा था, जैसी शपथ उसने तेरे पूर्वजों से, अब्राहम, इसहाक और याकूब से खाई थी, उसके अनुसार तेरा परमेश्‍वर बन सके।</verse>
				<verse number="14">जो व्यक्‍ति आज यहाँ खड़े हैं, मैं केवल उनके साथ यह विधान स्‍थापित नहीं कर रहा हूँ, केवल उनसे यह शपथ नहीं खा रहा हूँ,</verse>
				<verse number="15">वरन् जो व्यक्‍ति आज हमारे साथ प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख खड़ा है, और जो हमारे साथ आज यहाँ नहीं है, उन दोनों के साथ ही यह विधान स्‍थापित किया जा रहा है।</verse>
				<verse number="16">‘तुम जानते ही हो कि हमने मिस्र देश में किस प्रकार जीवन व्‍यतीत किया था। यात्रा के दौरान हम विभिन्न राष्‍ट्रों के मध्‍य से कैसे निकले थे।</verse>
				<verse number="17">तुमने उनके पास घृणित मूर्तियाँ, लकड़ी-पत्‍थर सोना-चांदी की मूर्तियाँ देखी थीं।</verse>
				<verse number="18">इसलिए सावधान! तुम्‍हारे मध्‍य ऐसा पुरुष, स्‍त्री, गोत्र अथवा कुल नहीं होना चाहिए जिसका हृदय आज हमारे प्रभु परमेश्‍वर की ओर से बदल जाए, और वह जाकर अन्‍य राष्‍ट्रों के देवताओं की पूजा करने लगे। तुम्‍हारे बीच ऐसी जड़ नहीं रहनी चाहिए, जिससे विषैले और कड़ुए फल उत्‍पन्न होते हैं।</verse>
				<verse number="19">यदि कोई व्यक्‍ति इस शपथपूर्ण व्‍यवस्‍था के वचन सुनने के पश्‍चात् मन ही मन अपने को सौभाग्‍यशाली मानता है, और यह कहता है, “यद्यपि मैं अपने हृदय के हठ के अनुसार चलूंगा, तो भी मेरा कुशल-मंगल होगा”, तो ऐसा विचार गेहूं के साथ घुन को भी पीस डालता है।</verse>
				<verse number="20">प्रभु उसको क्षमा करने को तैयार भी नहीं होगा, वरन् प्रभु का क्रोध और उसकी ईष्‍र्या-भावना उस व्यक्‍ति के प्रति भड़क उठेगी। इस पुस्‍तक में लिखित समस्‍त अभिशाप उस पर पड़ेंगे और प्रभु आकाश के नीचे से उसका नाम मिटा डालेगा।</verse>
				<verse number="21">व्‍यवस्‍था की प्रस्‍तुत पुस्‍तक में लिखित विधान के समस्‍त अभिशापों के अनुसार प्रभु इस्राएल के सब कुलों में से उस व्यक्‍ति को उसके विनाश के लिए अलग करेगा।</verse>
				<verse number="22">आगामी पीढ़ी के लोग, तुम्‍हारे बच्‍चे जो तुम्‍हारे पश्‍चात् उत्‍पन्न होंगे, और विदेशी जो दूर देश से आएंगे, इस देश की विपत्तियां तथा प्रभु के द्वारा फैलाई बीमारियों को देखकर आश्‍चर्य से यह कहेंगे,</verse>
				<verse number="23">“इस देश की भूमि गन्‍धक और नमक से भर गई है। यह झुलस गई है। इसमें कुछ भी बोया नहीं जा सकता। इस भूमि में कुछ भी उत्‍पन्न नहीं होगा। इसमें घास भी नहीं उग सकती है। यह सदोम, गमोरा, अदमा और सबोईम के समान उलट-पुलट गई है, जिन्‍हें प्रभु ने अपनी क्रोधाग्‍नि में उलट-पुलट दिया था।”</verse>
				<verse number="24">सारे राष्‍ट्र पूछेंगे, “प्रभु ने क्‍यों इस देश के साथ ऐसा व्‍यवहार किया? प्रभु की यह भयंकर क्रोधाग्‍नि क्‍यों भड़क उठी? ”</verse>
				<verse number="25">तब लोग कहेंगे, “जब प्रभु उन्‍हें मिस्र देश से निकाल कर लाया था तब उसने उनके साथ एक विधान स्‍थापित किया था। उन्‍होंने प्रभु के, अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर के इस विधान को त्‍याग दिया,</verse>
				<verse number="26">और जाकर अजनबी देवताओं की पूजा और वन्‍दना करने लगे। वे इन देवताओं को न जानते थे, और न प्रभु ने उनके भाग में ये देवता दिए थे।</verse>
				<verse number="27">इस कारण प्रभु का क्रोध इस देश के प्रति भड़क उठा, और उसने इस पुस्‍तक में लिखित समस्‍त अभिशाप उस पर डाल दिए।</verse>
				<verse number="28">प्रभु ने अपनी भयंकर क्रोधाग्‍नि, रोष और प्रकोप में उन्‍हें इस देश से उखाड़ दिया, और दूसरे देश में फेंक दिया, जैसा वे आज भी हैं।”</verse>
				<verse number="29">गुप्‍त बातें केवल हमारा प्रभु परमेश्‍वर ही जानता है। पर जो बातें प्रकट की गई हैं, उन्‍हें हम और हमारी सन्‍तान सदा-सर्वदा जानेंगे, ताकि हम इस व्‍यवस्‍था के वचनों के अनुसार कार्य कर सकें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">‘ओ इस्राएल! जब तेरे साथ ये सब बातें घटेंगी, तुझ पर ये आशिषें और अभिशाप पड़ेंगे, जिनको मैंने तेरे सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया है, और जब उन राष्‍ट्रों में तेरे लोग अपने हृदय में विचार करेंगे, जहाँ तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने उन्‍हें जाने को बाध्‍य किया है,</verse>
				<verse number="2">जब तू और तेरी सन्‍तान अपने प्रभु परमेश्‍वर की ओर लौटेंगे, उसकी वाणी को सुनेंगे, उसकी आज्ञाओं का, जिनका आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ, अपने सम्‍पूर्ण हृदय से, अपने सम्‍पूर्ण प्राण से पालन करेंगे,</verse>
				<verse number="3">तब तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे भाग्‍य को बदल देगा। वह तुझ पर दया करेगा। जिन देशों में तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तेरे लोगों को तितर-बितर कर दिया है, वहाँ से वह उन्‍हें पुन: एक स्‍थान पर एकत्र करेगा।</verse>
				<verse number="4">चाहे तेरे लोग िक्षतिज तक जाने को बाध्‍य किए गए होंगे, फिर भी तेरा प्रभु परमेश्‍वर उन्‍हें वहाँ से एकत्र करेगा। वहाँ से वह उन्‍हें वापस लाएगा।</verse>
				<verse number="5">तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे लोगों को उस देश में लाएगा जिस पर उनके पूर्वजों का अधिकार था, ताकि वे उस पर पुन: अधिकार करें। वह उनके पूर्वजों से अधिक उन्‍हें समृद्ध और असंख्‍य करेगा।</verse>
				<verse number="6">प्रभु परमेश्‍वर तेरे लोगों का और उनके वंशजों का हृदय विनम्र बनाएगा कि वे अपने प्रभु परमेश्‍वर को सम्‍पूर्ण हृदय से, सम्‍पूर्ण प्राण से प्रेम कर सकें और जीवित रहें।</verse>
				<verse number="7">तेरा प्रभु परमेश्‍वर इन अभिशापों को तेरे शत्रुओं और बैरियों पर डालेगा, जिन्‍होंने तुझे सताया था।</verse>
				<verse number="8">तू पुन: अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी सुनेगा और उसकी आज्ञाओं के अनुसार, जिनका आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ, कार्य करने लगेगा।</verse>
				<verse number="9">तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे समस्‍त काम-धन्‍धों, तेरी देह के फल, तेरे पालतू पशुओं के बच्‍चों और तेरी भूमि की उपज को अत्‍यन्‍त समृद्ध करेगा।</verse>
				<verse number="10">यदि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी सुनेगा, जो आज्ञाएँ और संविधियाँ इस व्‍यवस्‍था की पुस्‍तक में लिखी हुई हैं, उनका पालन करेगा, यदि तू सम्‍पूर्ण हृदय और प्राण से अपने प्रभु परमेश्‍वर की ओर लौट आएगा, तो जैसे तेरे पूर्वजों को समृद्ध करने में प्रभु हर्षित होता था, वैसे ही वह तुझे समृद्ध करने में हर्षित होगा।</verse>
				<verse number="11">‘जिस आज्ञा-पालन का आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ, वह न तेरी शक्‍ति से बाहर है, और न तेरी पहुँच से परे है।</verse>
				<verse number="12">यह आज्ञा आकाश में नहीं है, कि तू कह सके, “कौन व्यक्‍ति हमारे लिए आकाश पर चढ़ेगा, और उसको उतारकर हमारे पास लाएगा, कि हम उसको सुन सकें और उसके अनुसार कार्य कर सकें?”</verse>
				<verse number="13">यह आज्ञा समुद्र के उस पार भी नहीं है कि तू कह सके, “कौन व्यक्‍ति हमारे लिए समुद्र के उस पार जाएगा, और उसको हमारे पास लाएगा कि हम उसको सुन सकें और उसके अनुसार कार्य कर सकें?”</verse>
				<verse number="14">इसके विपरीत प्रभु का वचन तेरे अत्‍यन्‍त निकट है। वह तेरे मुंह में, तेरे हृदय में है, ताकि तू उसके अनुसार कार्य कर सके।</verse>
				<verse number="15">‘देख, मैंने आज तेरे सम्‍मुख जीवन और मृत्‍यु, भलाई और बुराई रख दी है।</verse>
				<verse number="16">यदि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञाओं का पालन करेगा, जिनका आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ, यदि तू अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रेम करेगा और उसके मार्ग पर चलेगा, यदि तू उसकी आज्ञाओं, संविधियों और न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करेगा, तो तू जीवित रहेगा, और असंख्‍य होगा। प्रभु परमेश्‍वर तुझ को उस देश में, जिस पर अधिकार करने के लिए तू वहाँ जा रहा है, आशिष देगा।</verse>
				<verse number="17">परन्‍तु यदि तेरा हृदय प्रभु की ओर से बदल जाएगा, तू उसकी वाणी नहीं सुनेगा, और दूसरे देवताओं की ओर खिंचकर उनकी वन्‍दना और पूजा करने लगेगा,</verse>
				<verse number="18">तो मैं आज यह घोषित करता हूँ, तू निश्‍चय ही पूर्णत: मिट जाएगा। तू उस भूमि पर, जहाँ तू यर्दन नदी को पार कर अधिकार करने जा रहा है, अधिक दिन जीवित नहीं रहेगा।</verse>
				<verse number="19">मैं आज आकाश और पृथ्‍वी को तेरे विरुद्ध साक्षी देने के लिए बुलाऊंगा कि मैंने तेरे सम्‍मुख जीवन और मृत्‍यु, आशिष और अभिशाप रख दिए हैं! इसलिए जीवन को चुन, जिससे तू और तेरे वंशज जीवित रहें,</verse>
				<verse number="20">अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रेम करें, उसकी वाणी सुनें और उससे चिपके रहें। यही तेरे जीवन का अभिप्राय है। इस पर ही तेरी दीर्घायु निर्भर है। तब तू उस भूमि पर निवास कर सकेगा, जिसकी शपथ प्रभु ने तेरे पूर्वजों से, अब्राहम, इसहाक और याकूब से खाई थी कि वह उनको प्रदान करेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">मूसा ने सब इस्राएलियों से ये बातें भी कहीं।</verse>
				<verse number="2">मूसा ने उनसे कहा, ‘आज मैं एक सौ बीस वर्ष का हूँ। अब मैं आने-जाने में असमर्थ हूँ। प्रभु ने मुझसे कहा है, “मूसा, तू इस यर्दन नदी को पार नहीं कर सकेगा।”</verse>
				<verse number="3">तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर स्‍वयं तुम्‍हारे आगे-आगे उस पार जाएगा। वह तुम्‍हारे सामने से उस देश में बसने वाली जातियों को नष्‍ट कर देगा, जिससे तुम उनके स्‍थान पर अधिकार कर सको। प्रभु के कथनानुसार यहोशुअ तुम्‍हारे आगे-आगे उस पार जाएगा।</verse>
				<verse number="4">जैसा व्‍यवहार प्रभु ने एमोरी जाति के राजाओं, सीहोन और ओग के साथ और उनके देश के साथ किया था, जैसे उसने उनको नष्‍ट कर दिया था, वैसा ही व्‍यवहार वह यर्दन नदी के उस पार की जातियों के साथ करेगा।</verse>
				<verse number="5">प्रभु उनको तुम्‍हारे हाथ में सौंप देगा। तब तुम उन समस्‍त आज्ञाओं के अनुसार, जिनका आदेश मैंने तुम्‍हें दिया है, उनके साथ व्‍यवहार करना।</verse>
				<verse number="6">साहसी और शक्‍तिशाली बनो! मत डरो! उनसे आतंकित मत हो! क्‍योंकि तुम्‍हारे साथ-साथ चलनेवाला तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर है। वह तुम्‍हें निस्‍सहाय नहीं छोड़ेगा। वह तुम्‍हें त्‍याग नहीं देगा।’</verse>
				<verse number="7">तब मूसा ने यहोशुअ को बुलाया, और सब इस्राएलियों के सामने उससे कहा, ‘साहसी और शक्‍तिशाली बन! क्‍योंकि तू इन लोगों के साथ उस देश में जाएगा जिसकी शपथ प्रभु ने इनके पूर्वजों से खाई थी कि वह इनको प्रदान करेगा। तू ही इन लोगों का अधिकार उस देश पर कराएगा।</verse>
				<verse number="8">तेरे आगे-आगे चलनेवाला प्रभु है। वह तेरे साथ होगा। वह तुझे निस्‍सहाय नहीं छोड़ेगा। वह तुझे त्‍याग नहीं देगा। मत डर! निराश नहीं हो!’</verse>
				<verse number="9">मूसा ने इस व्‍यवस्‍था को लिख लिया और लेवीय पुरोहितों को, जो प्रभु की विधान-मंजूषा वहन करते थे, तथा इस्राएल के समस्‍त धर्मवृद्धों को दे दिया।</verse>
				<verse number="10">मूसा ने उन्‍हें यह आदेश दिया, ‘प्रत्‍येक सातवें वर्ष के अन्‍त में, ऋण-मुक्‍ति-वर्ष के निर्धारित समय पर, मण्‍डप-पर्व के अवसर पर,</verse>
				<verse number="11">सब इस्राएली अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उस स्‍थान पर उपस्‍थित होंगे, जिसको वह स्‍वयं चुनेगा। तब तुम समस्‍त इस्राएलियों के सम्‍मुख इस व्‍यवस्‍था को इस प्रकार पढ़ना कि सब उसको सुन सकें।</verse>
				<verse number="12">तुम सब लोगों को, स्‍त्री-पुरुष, बच्‍चों, और अपने नगर में रहने वाले प्रवासियों को एकत्र करना जिससे वे व्‍यवस्‍था का पाठ सुन सकें, उसको सीख सकें और अपने प्रभु परमेश्‍वर की भक्‍ति करें तथा इस व्‍यवस्‍था के वचनों का पालन करने को तत्‍पर रहें।</verse>
				<verse number="13">इस प्रकार जब तक तुम उस भूमि पर जीवित रहोगे, जिस पर अधिकार करने के लिए यर्दन नदी को पार कर वहाँ जा रहे हो, तब तक तुम्‍हारी भावी सन्‍तान जो व्‍यवस्‍था को अभी नहीं जानती है, वह भी व्‍यवस्‍था का पाठ सुन सकेगी, और अपने प्रभु परमेश्‍वर की भक्‍ति करना सीखेगी।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, तेरी मृत्‍यु का दिन निकट है। तू यहोशुअ को बुला। उसके पश्‍चात् तुम दोनों मिलन-शिविर में आना। मैं यहोशुअ को तेरे स्‍थान पर नियुक्‍त करूंगा।’ अत: मूसा और यहोशुअ गए। उन्‍होंने मिलन-शिविर में प्रवेश किया।</verse>
				<verse number="15">तब प्रभु मेघ-स्‍तम्‍भ में मिलन-शिविर में प्रकट हुआ। मेघ-स्‍तम्‍भ तम्‍बू के द्वार पर खड़ा हो गया।</verse>
				<verse number="16">प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, तू शीघ्र अपने मृत पूर्वजों में जाकर सो जाएगा। पर ये इस्राएली लोग उस देश के, जहाँ ये जा रहे हैं, अजनबी देवताओं का अनुगमन करने लगेंगे और मेरे साथ वेश्‍या के सदृश विश्‍वासघात करेंगे। वे मुझे त्‍याग देंगे। वे मेरे विधान को, जो मैंने उनके साथ स्‍थापित किया है, तोड़ देंगे।</verse>
				<verse number="17">तब उस दिन मेरा क्रोध उनके विरुद्ध भड़क उठेगा। मैं उनको त्‍याग दूंगा, और उनसे विमुख हो जाऊंगा। उन पर विपत्तियों और कष्‍टों का पहाड़ टूट पड़ेगा, जिसके कारण वे उस दिन यह कहेंगे, “क्‍या यह सच नहीं है कि ये विपत्तियां हम पर इसलिए आ पड़ी हैं, कि हमारा परमेश्‍वर हमारे मध्‍य नहीं है?”</verse>
				<verse number="18">जो कुकर्म वे करेंगे, और दूसरे देवताओं की ओर उन्‍मुख होंगे, उनके कारण मैं उस दिन निश्‍चय ही उनसे विमुख होऊंगा।</verse>
				<verse number="19">अत: अब तुम यह गीत लिखो, और समस्‍त इस्राएली समाज को सिखा दो, उनको कंठस्‍थ करा दो, जिससे यह गीत इस्राएली समाज के विरुद्ध मेरे पक्ष में साक्षी दे।</verse>
				<verse number="20">जब मैं उन्‍हें दूध और शहद की नदियों वाले देश में पहुँचा दूंगा, जिसकी शपथ मैंने उनके पूर्वजों से खाई थी, और जब वे भरपेट खाकर तृप्‍त होंगे, उनकी देह पर चर्बी चढ़ जाएगी, तब वे दूसरे देवताओं की ओर उन्‍मुख हो जाएंगे और उनकी पूजा करेंगे। वे मेरा तिरस्‍कार करेंगे। वे मेरे विधान को भंग करेंगे।</verse>
				<verse number="21">जब उन पर विपत्तियों और कष्‍टों का पहाड़ टूट पड़ेगा, तब यह गीत उनके विरुद्ध साक्षी देगा! (क्‍योंकि उनके वंशज भी इस गीत को कभी विस्‍मृत नहीं कर सकेंगे) इस देश में, जिसको प्रदान करने की शपथ मैंने खाई थी, उनके प्रवेश करने के पूर्व से मैं उनकी योजनाओं को, जो ये बना रहे हैं, जानता हूँ।’</verse>
				<verse number="22">अत: मूसा ने उसी दिन यह गीत लिखा और इस्राएली समाज को सिखा दिया।</verse>
				<verse number="23">प्रभु ने यहोशुअ बेन-नून को नियुक्‍त किया, और उससे कहा, ‘साहसी और शक्‍तिशाली बन! तू ही इस्राएली समाज को उस देश में पहुँचाएगा, जिसकी शपथ मैंने उनसे खाई है। मैं तेरे साथ रहूँगा।’</verse>
				<verse number="24">जब मूसा इस व्‍यवस्‍था के वचनों को, आदि से अन्‍त तक पुस्‍तक में लिख चूके,</verse>
				<verse number="25">तब उन्‍होंने प्रभु की विधान-मंजूषा वहन करनेवाले लेवियों को यह आदेश दिया,</verse>
				<verse number="26">‘व्‍यवस्‍था की यह पुस्‍तक लो, और उसको अपने प्रभु परमेश्‍वर की विधान-मंजूषा के पास रख दो। इसको वहीं रहने देना ताकि वह तुम्‍हारे विरुद्ध साक्षी दे।</verse>
				<verse number="27">मैं जानता हूँ कि तुम विद्रोही और ऐंठी गरदन वाले लोग हो! देखो, यदि मेरे जीवित रहते, तुम्‍हारे साथ रहते हुए भी तुम आज प्रभु के विरुद्ध विद्रोह करते हो, तो मेरी मृत्‍यु के पश्‍चात् विद्रोह क्‍यों न करोगे?</verse>
				<verse number="28">जाओ, अपने कुलों के सब धर्मवृद्धों और शास्‍त्रियों को मेरे पास एकत्र करो। मैं उनको ये वचन सुनाऊंगा और उनके विरुद्ध साक्षी देने के लिए आकाश और पृथ्‍वी को बुलाऊंगा।</verse>
				<verse number="29">मैं जानता हूँ, तुम मेरी मृत्‍यु के पश्‍चात् निश्‍चय ही भ्रष्‍ट हो जाओगे। जिस मार्ग पर चलने का मैंने तुम्‍हें आदेश दिया है, उससे भटक जाओगे। आगामी दिनों में तुम पर बुराई का आक्रमण होगा। तुम वही कार्य करोगे, जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा है। इस प्रकार तुम अपने व्‍यवहार से उसको चिढ़ाओगे।’</verse>
				<verse number="30">तत्‍पश्‍चात् मूसा ने प्रस्‍तुत गीत के शब्‍द, आदि से अन्‍त तक समस्‍त इस्राएली सभा को स्‍पष्‍ट सुनाए:</verse>
			</chapter>
			<chapter number="32">
				<verse number="1">‘ओ आकाश, मेरी ओर ध्‍यान दे, मैं बोलूंगा: ओ पृथ्‍वी, मेरे मुंह के शब्‍द को सुन!</verse>
				<verse number="2">मेरी शिक्षाएँ वर्षा के सदृश बरसें, मेरे शब्‍द ओस के सदृश टपकें, जैसे हरी घास पर रिमझिम वर्षा, जैसे वनस्‍पति पर बौछार!</verse>
				<verse number="3">मैं प्रभु के नाम को घोषित करूंगा, हमारे परमेश्‍वर की महानता को स्‍वीकार करो!</verse>
				<verse number="4">‘प्रभु चट्टान है। उसका शासन-कार्य सिद्ध है; क्‍योंकि उसके समस्‍त मार्ग न्‍यायपूर्ण हैं। वह सच्‍चा परमेश्‍वर है, उसमें पक्षपात नहीं, वह निष्‍पक्ष न्‍यायी और निष्‍कपट है।</verse>
				<verse number="5">परन्‍तु इस्राएलियों ने प्रभु के साथ भ्रष्‍ट व्‍यवहार किया; वे अपने कलंक के कारण उसके पुत्र- पुत्रियां नहीं रहे। वे विकृत और कुटिल पीढ़ी के लोग हैं।</verse>
				<verse number="6">ओ मूर्ख और निर्बुद्धि जाति के लोगो! तुम प्रभु के कार्यों का यह बदला देते हो? क्‍या वह तेरा पिता नहीं है, ओ इस्राएल! जिसने तुझे अस्‍तित्‍व दिया, जिसने तुझे बनाया, और स्‍थापित किया?</verse>
				<verse number="7">बीते हुए दिनों को स्‍मरण कर, प्रत्‍येक पीढ़ी के वर्षों पर विचार कर; अपने पिता से पूछ, और वह तुझ पर प्रकट करेगा; अपने धर्मवृद्धों से पूछ, और वे तुझ को बताएंगे।</verse>
				<verse number="8">जब सर्वोच्‍च परमेश्‍वर ने राष्‍ट्रों को उनका पैतृक-अधिकार बांटा, मानव-समूहों को अलग-अलग किया, तब उसने ईश-पुत्रों की संख्‍या के अनुसार विभिन्न जातियों की राज्‍य-सीमाएं निश्‍चित कर दीं।</verse>
				<verse number="9">पर प्रभु का निज भाग इस्राएल, उसकी अपनी प्रजा है; उसका निर्धारित पैतृक-अधिकार याकूब है।</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने उसको निर्जन प्रदेश में, सुनसान विस्‍तृत मैदान में, गरजते-चीखते पशुओं से भरे मरुस्‍थल में पाया था; रक्षा के हेतु उसको घेर कर रखा; उसकी देख-भाल की, आंख की पुतली के सदृश उसको संभालकर रखा।</verse>
				<verse number="11">जैसे गरुड़ अपने घोंसले की चौकसी करता है, अपने बच्‍चों के ऊपर मंडराता है, अपने पंख फैलाकर उनको पकड़ता है, उनको अपने परों पर उठा लेता है,</verse>
				<verse number="12">वैसे प्रभु ने अकेले ही इस्राएल का नेतृत्‍व किया; उसके साथ कोई विदेशी देवता नहीं था।</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने उसे पृथ्‍वी के उच्‍च स्‍थानों की सवारी कराई, इस्राएल ने खेतों की उपज खाई। प्रभु ने चट्टान से शहद निकाल उसे चटाया, कड़ी चट्टान में से तेल निकालकर उसे खिलाया।</verse>
				<verse number="14">गायों का दही, भेड़-बकरियों का दूध, मेढ़े और मेमनों की चर्बी, बाशान जाति के पशु, बकरे, गेहूं का उत्तम आटा भी उसने उसे दिया। ओ इस्राएल, तूने अंगूर का रक्‍तिम रस भी पिया था!</verse>
				<verse number="15">‘पर तू, यशूरून! मोटा होकर लात मारने लगा! तू मोटा हुआ, हृष्‍ट-पुष्‍ट हुआ! तेरी देह पर चर्बी चढ़ गई! तब तूने परमेश्‍वर को छोड़ दिया, जिसने तुझे बनाया था, अपने उद्धार की चट्टान के साथ मूर्खतापूर्ण व्‍यवहार किया।</verse>
				<verse number="16">इस्राएली लोगों ने अजनबी देवताओं की वन्‍दना कर, प्रभु को ईष्‍र्यालु बनाया, घृणित प्रथाओं का पालन कर उसके क्रोध को भड़काया।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने भूत-प्रेतों को बलि चढ़ाई, जो ईश्‍वर नहीं थे, जिन्‍हें वे नहीं जानते थे; जो नए-नए देवता थे, अभी-अभी प्रकट हुए थे, जिनका भय उनके पूर्वजों को कभी नहीं हुआ था।</verse>
				<verse number="18">ओ इस्राएल! जिस “चट्टान” ने तुझे जन्‍म दिया, उसको तू भूल गया! जिस परमेश्‍वर ने तुझे उत्‍पन्न किया, उसको तूने विस्‍मृत कर दिया।</verse>
				<verse number="19">‘प्रभु ने यह देखा कि उसके पुत्र-पुत्रियों ने उसे चिढ़ाया। अत: उसने उन्‍हें ठुकरा दिया।</verse>
				<verse number="20">उसने कहा, मैं विमुख होऊंगा। मैं देखूंगा कि उनका क्‍या अन्‍त होता है। यह सत्‍य और न्‍याय से जी चुरानेवाली पीढ़ी है! इन बच्‍चों में निष्‍ठा का अभाव है।</verse>
				<verse number="21">जो ईश्‍वर नहीं है, उसके प्रति निष्‍ठा प्रदर्शित कर उन्‍होंने मुझमें ईष्‍र्या उत्‍पन्न की। उन्‍होंने अपने देवताओं की मूर्तियों से मुझे चिढ़ाया। मैं ऐसे लोगों द्वारा उनमें जलन उत्‍पन्न करूंगा, जो चुने हुए लोग नहीं हैं! मैं मूर्ख राष्‍ट्र के द्वारा उन्‍हें चिढ़ाऊंगा।</verse>
				<verse number="22">मेरे क्रोध के कारण अग्‍नि जल उठी है। वह अधोलोक के नीचे तक जलेगी। वह पृथ्‍वी और उसकी उपज को भस्‍म कर देगी, पर्वतों की नींव में आग लगा देगी।</verse>
				<verse number="23">‘मैं उन पर विपत्तियों का ढेर लगा दूंगा, मैं उन पर अपने तरकश के तीर खाली कर दूंगा।</verse>
				<verse number="24">अकाल उन्‍हें तबाह कर देगा, घोर ताप से वे भस्‍म हो जाएंगे; असाध्‍य महामारियां उन्‍हें घेर लेंगी, मैं उनके विरुद्ध हिंसक पशु, भूमि पर रेंगनेवाले विषैले जन्‍तु भेजूंगा।</verse>
				<verse number="25">वे युद्ध-भूमि में तलवार से निर्वंश हो जाएंगे, वे घर के भीतर भय से आक्रांत होंगे। युवक और युवतियाँ, दुधमुंहा बच्‍चा और वृद्ध, सब नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="26">मैंने कहा था, मैं इन्‍हें दूर देशों में तितर-बितर कर दूंगा। मैं मनुष्‍यों के मध्‍य से इनका स्‍मृति-चिह्‍न मिटा डालूंगा।</verse>
				<verse number="27">पर मुझे शत्रुओं की चिढ़ का भय था; ऐसा न हो कि उनके बैरियों को भ्रम हो, और वे यह कहें, “हमने अपने भुजबल से विजय प्राप्‍त की है। प्रभु ने यह सब नहीं किया।”</verse>
				<verse number="28">‘यह अदूरदर्शी राष्‍ट्र है। इन लोगों में समझ नहीं है।</verse>
				<verse number="29">यदि इनमें बुद्धि होती तो ये यह बात सोचते, अपने कार्यों के अन्‍त को समझते!</verse>
				<verse number="30">कैसे एक व्यक्‍ति हजार सैनिकों का पीछा कर सकता है, कैसे दो व्यक्‍ति दस हजार सैनिकों को भगा सकते हैं, यदि उनकी “चट्टान” उनको बेच न देती, यदि प्रभु उनसे आत्‍म-समर्पण न कराता?</verse>
				<verse number="31">हमारी “चट्टान” के सदृश उनकी चट्टान नहीं है, चाहे हमारे शत्रु हमारे न्‍यायकर्ता क्‍यों न हों!</verse>
				<verse number="32">उनकी अंगूर की बेल सदोम की अंगूर शाखा से, गमोरा के अंगूर-उद्यान से निकलती है। उनके अंगूर विषमय, उनके अंगूर के गुच्‍छे कड़ुए हैं।</verse>
				<verse number="33">उनके अंगूर का रस सांप का जहर है। नाग-सर्प का घातक विष है।</verse>
				<verse number="34">क्‍या इस्राएल कीमती पत्‍थर के समान, मुझे प्रिय नहीं, जिसको मैंने अपने खजाने में मुहरबन्‍द रखा है?</verse>
				<verse number="35">प्रतिशोध लेना मेरा काम है, मैं बदला लूंगा; उनके पैर निर्धारित समय पर फिसलेंगे। उनके घोर संकट का दिन समीप है, उनका सर्वनाश अविलम्‍ब होगा।</verse>
				<verse number="36">जब प्रभु देखेगा कि उसके लोगों का भुजबल जाता रहा, स्‍वाधीन और पराधीन, दोनों प्रकार के लोग नहीं रहे, तब वह अपने निज लोगों को निर्दोष सिद्ध करेगा, वह अपने सेवकों पर दया करेगा।</verse>
				<verse number="37">वह कहेगा, “तुम्‍हारे देवता कहाँ गए? कहाँ है तुम्‍हारी चट्टान, जिसकी शरण में तुम गए थे?</verse>
				<verse number="38">जिन्‍होंने तुम्‍हारे बलि-पशु की चर्बी खाई थी, जिन्‍होंने तुम्‍हारी पेय-बलि का रस पिया था, अब वे देवता उठें, और तुम्‍हारी सहायता करें। वे ही तुम्‍हारी रक्षा करें।</verse>
				<verse number="39">अब मुझे देखो! मैं, हाँ मैं, वही हूँ! मेरे अतिरिक्‍त कोई ईश्‍वर नहीं है। मैं ही प्राण लेता हूँ, मैं ही जीवन देता हूँ। मैं ही घायल करता हूँ, मैं ही स्‍वस्‍थ करता हूँ। मेरे हाथ से छुड़ानेवाला कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="40">मैं आकाश की ओर अपना हाथ उठाकर यह शपथ खाता हूँ, मैं अनन्‍त काल तक जीवित हूँ।</verse>
				<verse number="41">अत: मैं अपनी तलवार की धार को तेज करूंगा, मैं न्‍याय को अपने हाथ में लूंगा, मैं अपने बैरियों का प्रतिकार करूंगा, मैं उनसे बदला लूंगा, जो मुझसे बैर करते हैं।</verse>
				<verse number="42">मैं अपने तीरों को शत्रु-पक्ष के मृतकों और कैदियों के रक्‍त से नहला दूंगा, मेरी तलवार उनके नायकों के लम्‍बे-लम्‍बे केशवाले सिरों का मांस खाएगी।”</verse>
				<verse number="43">‘ओ राष्‍ट्रों, प्रभु के निज लोगों के साथ जय- जयकार करो! प्रभु अपने सेवकों के रक्‍त का प्रतिशोध लेता है; वह अपने बैरियों से बदला लेता है। वह अपने निज लोगों की भूमि को उसकी अशुद्धता से शुद्ध करता है।’</verse>
				<verse number="44">मूसा ने यहोशुअ बेन-नून के साथ आकर इस्राएली लोगों को उच्‍च स्‍वर में इस गीत के पद सुनाए।</verse>
				<verse number="45">जब मूसा लोगों को सब प्रवचन सुना चुके</verse>
				<verse number="46">तब उन्‍होंने उनसे यह कहा, ‘जो शब्‍द मैं आज गम्‍भीर साक्षी के रूप में तुमसे कह रहा हूँ, उन्‍हें अपने हृदय में बैठा लो, और अपने बच्‍चों को सिखाओ, जिससे वे इस व्‍यवस्‍था के सब वचनों के अनुसार कार्य कर सकें।</verse>
				<verse number="47">क्‍योंकि व्‍यवस्‍था के ये शब्‍द खोखले नहीं हैं, वरन् ये तुम्‍हारा जीवन हैं। इन शब्‍दों के अनुसार कार्य करने से तुम्‍हारी आयु उस देश में लम्‍बी होगी, जहाँ तुम यर्दन नदी को पार कर अधिकार करने के लिए जा रहे हो।’</verse>
				<verse number="48">प्रभु मूसा से उसी दिन बोला,</verse>
				<verse number="49">‘इस अबारीम पहाड़ की नबो नामक चोटी पर चढ़, जो यरीहो नगर के सम्‍मुख, मोआब देश में है। वहाँ से तू कनान देश के दर्शन कर सकेगा, जिसको मैं पैतृक अधिकार के लिए इस्राएली समाज को प्रदान कर रहा हूँ।</verse>
				<verse number="50">जैसे तेरा भाई हारून होर नामक पर्वत पर चढ़ा था, वहाँ उसकी मृत्‍यु हुई, और वह अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल गया था वैसे ही तू इस पर्वत पर चढ़ेगा, तेरी मृत्‍यु होगी और तू अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल जाएगा,</verse>
				<verse number="51">क्‍योंकि तूने और हारून ने सीन के निर्जन प्रदेश में, मरीबा-कादेश के जलाशय पर इस्राएली समाज के मध्‍य मेरे विश्‍वास को भंग किया था। तुमने इस्राएली समाज के मध्‍य मुझे पवित्र सिद्ध नहीं किया था।</verse>
				<verse number="52">तू दूर से ही उस देश के दर्शन करेगा, जिसको मैं इस्राएली समाज को दे रहा हूँ, किन्‍तु वहाँ नहीं जा सकेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="33">
				<verse number="1">जो आशीर्वाद परमेश्‍वर के प्रियजन मूसा ने अपनी मृत्‍यु के पूर्व इस्राएली समाज को दिया था, वह यह है।</verse>
				<verse number="2">मूसा ने कहा, ‘प्रभु सीनय पर्वत से आया, वह सेईर देश से हम पर उदित हुआ, वह पारन पर्वत से प्रकाशवान हुआ। वह लाखों पवित्र प्राणियों के मध्‍य से आया। उसके दाहिने हाथ में ज्‍वालामय अग्‍नि थी।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने निश्‍चय ही सभी लोगों से प्रेम किया था; उसके पवित्र जन उसकी रक्षा में थे; अत: वे उसके कदमों पर चले थे; उसके वचनों से उन्‍हें मार्गदर्शन प्राप्‍त हुआ था।</verse>
				<verse number="4">याकूब के कुलों के पैतृक अधिकार के लिए मैंने तुम्‍हें एक व्‍यवस्‍था प्रदान की है।</verse>
				<verse number="5">जब इस्राएल के कुल एकत्र हुए थे, इस्राएली लोगों के मुखिया जमा हुए थे, तब प्रभु को यशूरून में राजा घोषित किया गया।’</verse>
				<verse number="6">‘रूबेन का कुल न मरे, पर वह जीवित रहे! उसके कुल के लोग अल्‍प संख्‍यक न हों।’</verse>
				<verse number="7">मूसा ने यहूदा कुल के विषय में यह कहा, ‘हे प्रभु, यहूदा कि वाणी सुन! उसको उसके अपने भाइयों के पास लौटा ला। अपने हाथों से उसके लिए संघर्ष कर, उसके बैरियों के आक्रमण के समय उसका सहायक बन।’</verse>
				<verse number="8">मूसा ने लेवी कुल के विषय में यह कहा, ‘हे प्रभु, लेवी कुल को अपना तुम्‍मीम, अपने भक्‍त को अपना ऊरीम दे; जिसको तूने मस्‍सा स्‍थान पर परखा था, जिसके साथ तूने मरीबा जलाशय पर विवाद किया था;</verse>
				<verse number="9">जिसने अपने माता-पिता के विषय में कहा था, “मैंने उनको नहीं देखा।” लेवी ने तेरे लिए अपने भाइयों को अस्‍वीकार कर दिया था, उसने अपने बच्‍चों तक को नहीं पहचाना था। वह तेरे शब्‍दों को ध्‍यान देता था, तेरे विधान का दृढ़ता से पालन करता था।</verse>
				<verse number="10">वह याकूब को तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त, और इस्राएल को तेरी व्‍यवस्‍था सिखाएगा। वह तेरे सम्‍मुख धूप-द्रव्‍य जलाएगा, और तेरी वेदी पर सम्‍पूर्ण अग्‍नि-बलि रखेगा।</verse>
				<verse number="11">हे प्रभु, उसकी योग्‍यता को आशिषमय कर, उसके सेवा-कार्यों को स्‍वीकार कर। उसके बैरियों की, उससे घृणा करनेवालों की कमर तोड़ दे कि वे फिर उठ न सकें।’</verse>
				<verse number="12">मूसा ने बिन्‍यामिन कुल के विषय में यह कहा, ‘यह प्रभु का प्रियजन है। यह प्रभु के पास निरापद निवास करता है। प्रभु इसको दिन भर घेरे रहता है। वह इसकी दोनों पहाड़ियों के मध्‍य निवास करता है।’</verse>
				<verse number="13">मूसा ने यूसुफ कुल के विषय में यह कहा, ‘प्रभु ने इसके देश को आशिष दी है। ऊपर आकाश की सर्वोत्तम भेंट, नीचे गहरे झरनों का जल इसे प्राप्‍त है,</verse>
				<verse number="14">सूर्य के द्वारा पकाए गए सर्वोत्तम फल, और वह समृद्ध फसल जो मौसम के अनुसार उपजती है;</verse>
				<verse number="15">प्राचीन पहाड़ों का सर्वोत्तम उत्‍पादन, और शाश्‍वत पहाड़ियों की प्रचुर वनोपज,</verse>
				<verse number="16">यूसुफ को पृथ्‍वी की श्रेष्‍ठतम वस्‍तुएँ और उसकी परिपूर्णता उपलब्‍ध है, झाड़ी में निवास करनेवाले प्रभु की अनुकम्‍पा उस पर है। यूसुफ पर, जो अपने भाइयों का मुकुट है, उसके सिर पर इन आशिषों की वर्षा हो।</verse>
				<verse number="17">वह पहिलौठे सांड़ के सदृश महाबलवान है। जैसे जंगली भैंसे के सींगों में अपार शक्‍ति होती है, वैसे उसमें है। वह अपनी शक्‍ति रूपी सींग के द्वारा शत्रु पक्ष के लोगों को पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक खदेड़ देगा। एफ्रइम वंश के लाखों पुरुष, मनश्‍शे वंश के हजारों लोग ऐसे शक्‍तिशाली हैं!’</verse>
				<verse number="18">मूसा ने जबूलून कुल के विषय में यह कहा, ‘ओ जबूलून, व्‍यापार के उद्देश्‍य से की गई जल-यात्रा में, ओ इस्‍साकार, अपनी थल-यात्रा में आनन्‍द मना।</verse>
				<verse number="19">वे लोगों को पहाड़ पर आमंत्रित करेंगे, वहाँ वे सफलता के लिए धर्ममय बलि चढ़ाएंगे। क्‍योंकि वे समुद्र के प्रचुर धन से, रेतकणों में छिपी सम्‍पत्ति से लाभ कमाते हैं।’</verse>
				<verse number="20">मूसा ने गाद कुल के विषय में यह कहा, ‘धन्‍य है प्रभु, जो गाद का राज्‍यक्षेत्र बढ़ाता है। सिंह के सदृश गाद लेटता है! वह शिकार की बांह चीरता, उसके सिर को फाड़ता है।</verse>
				<verse number="21">उसने अपने लिए देश का सर्वोत्तम भाग चुना है, क्‍योंकि वहाँ उसके लिए सेनापति का भाग आरक्षित था। वह इस्राएली कुलों का नेता बन कर आया। उसने प्रभु के धर्म को पूरा किया, और इस्राएली समाज से उसके न्‍याय सिद्धान्‍तों का पालन कराया।’</verse>
				<verse number="22">मूसा ने दान कुल के विषय में यह कहा, ‘दान सिंह का बच्‍चा है! वह बाशान प्रदेश से कूदता है।’</verse>
				<verse number="23">मूसा ने नफ्‍ताली कुल के विषय में यह कहा, ‘ओ नफ्‍ताली! तू प्रभु की अनुकम्‍पा से सन्‍तुष्‍ट, और उसकी आशिषों से भरपूर है। गन्नेसरत झील और दक्षिणी क्षेत्र पर तेरा अधिकार है।’</verse>
				<verse number="24">मूसा ने आशेर कुल के विषय में यह कहा, ‘आशेर अपने भाइयों में सर्वाधिक धन्‍य हो। उस पर अन्‍य भाइयों की अनुकम्‍पा हो। उसके क्षेत्र में जैतून तेल की नदियां बहें।</verse>
				<verse number="25">तेरे द्वार की सिटकनी लोहे और पीतल की हो। तेरी आयु के अन्‍त तक तेरी शक्‍ति बनी रहे।</verse>
				<verse number="26">‘यशूरून के परमेश्‍वर के सदृश और कोई ईश्‍वर नहीं है। वह तेरी सहायता के लिए आकाश के मध्‍य से, मेघों के बीच से गौरव में भरा, सवार होकर आता है!</verse>
				<verse number="27">शाश्‍वत परमेश्‍वर तेरा आश्रय है; उसकी शाश्‍वत बाहें तेरा सहारा हैं। उसने तेरे सम्‍मुख से तेरे शत्रुओं को निकाला है। उसने ही तुझे यह आदेश दिया, “उन्‍हें नष्‍ट कर दो!”</verse>
				<verse number="28">इस्राएल निरापद निवास करता है। याकूब के पुत्र अन्न और अंगूर के देश में एकान्‍त में शत्रुओं से सुरक्षित हैं। वहां आकाश ओस की वर्षा करता है।</verse>
				<verse number="29">ओ इस्राएल, तू धन्‍य है! तेरे सदृश और कौन जाति है, जिसका प्रभु ने उद्धार किया है? वह तेरी सहायता के लिए ढाल, और विजय-प्राप्‍ति के हेतु तलवार है! तेरे शत्रु तेरी ठकुर-सुहाती करेंगे, पर तू उनके पहाड़ी शिखर के पूजा-स्‍थलों को रौंद देगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="34">
				<verse number="1">मूसा मोआब के मैदानों को छोड़कर नबो पहाड़ी चोटी पर, पिस्‍गाह के शिखर पर चढ़े, जो यरीहो नगर के सम्‍मुख है। तब प्रभु ने उन्‍हें ये सब प्रदेश दिखाए: गिलआद से दान तक का प्रदेश,</verse>
				<verse number="2">नफ्‍ताली कुल का प्रदेश, एफ्रइम तथा मनश्‍शे वंशीय लोगों का प्रदेश, और भूमध्‍यसागर के तट तक यहूदा कुल का समस्‍त प्रदेश,</verse>
				<verse number="3">नेगेब प्रदेश, यरीहो अर्थात् खजूर के वृक्षों के नगर की अण्‍डाकार घाटी से सोअर नगर तक का समस्‍त प्रदेश।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने उनसे कहा, ‘यही है वह देश जिसके विषय में मैंने अब्राहम, इसहाक और याकूब से यह शपथ खाई थी: “मैं यह देश तुम्‍हारे वंशजों को दूंगा।” मैंने तुझे इसके दर्शन करा दिए। पर तू स्‍वयं वहां नहीं जा सकेगा।’</verse>
				<verse number="5">यों प्रभु के वचन के अनुसार प्रभु के सेवक मूसा की मृत्‍यु वहां मोआब देश में हुई।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने बेत-पओर के सम्‍मुख मोआब देश की घाटी में मूसा को गाड़ दिया। परन्‍तु आज तक कोई व्यक्‍ति नहीं जानता है कि मूसा की कबर कहां है।</verse>
				<verse number="7">जब मूसा की मृत्‍यु हुई तब उनकी आयु एक सौ बीस वर्ष थी। परन्‍तु न उनकी आंखें धुंधली पड़ी थीं और न उनके शरीर की स्‍फूर्ति कम हुई थी।</verse>
				<verse number="8">इस्राएली समाज ने मोआब के मैदान में मूसा के लिए तीस दिन तक शोक मनाया। उसके बाद उसके मृत्‍यु-शोक और विलाप के दिन समाप्‍त हुए।</verse>
				<verse number="9">मूसा ने अपनी मृत्‍यु के पूर्व यहोशुअ बेन-नून के सिर पर हाथ रखा था, इसलिए वह बुद्धि की आत्‍मा से परिपूर्ण था। इस्राएली समाज ने उसके आदेशों को सुना, और जो आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार कार्य किया।</verse>
				<verse number="10">अब तक इस्राएल में मूसा के समान नबी उत्‍पन्न नहीं हुआ, जिनके साथ प्रभु आमने-सामने वार्तालाप करता था।</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने मूसा के समान और किस व्यक्‍ति को भेजा था कि वह मिस्र देश में फरओ, और उसके समस्‍त कर्मचारियों और मिस्र-निवासियों के सम्‍मुख चिह्‍न और आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करे?</verse>
				<verse number="12">जो भुजबल और शक्‍ति मूसा ने प्रदर्शित की, जो आतंक के महान कार्य इस्राएली समाज के सम्‍मुख किए, वैसे और किस व्यक्‍ति ने किए?</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="6">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">प्रभु के सेवक मूसा की मृत्‍यु के पश्‍चात् प्रभु ने नून के पुत्र और मूसा के धर्म-सेवक यहोशुअ से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘मेरे सेवक मूसा की मृत्‍यु हो गई। इसलिए अब तैयार हो, और सब इस्राएलियों के साथ इस यर्दन नदी को पार कर उस देश में जा जो मैं इस्राएली समाज को दे रहा हूँ।</verse>
				<verse number="3">मैंने मूसा को वचन दिया था। अपने वचन के अनुसार जिस-जिस स्‍थान पर तुम्‍हारे पैर पड़ेंगे, वह मैं तुम्‍हें दूंगा।</verse>
				<verse number="4">यह तुम्‍हारी राज्‍य-सीमा होगी: दक्षिण में मरुस्‍थल से उत्तर में लबानोन की पहाड़ियों तक, पूर्व में महानदी फरात और हित्ती जाति के समस्‍त देश से पश्‍चिम में भूमध्‍यसागर तक।</verse>
				<verse number="5">जब तक तू जीवित है तब तक कोई भी व्यक्‍ति तेरा सामना नहीं कर सकेगा। जैसे मैं मूसा के साथ था वैसे ही मैं तेरे साथ रहूँगा। मैं तुझे निस्‍सहाय नहीं छोड़ूँगा। मैं तुझे नहीं त्‍यागूंगा।</verse>
				<verse number="6">शक्‍तिशाली और साहसी बन! तू ही इस देश पर इस्राएलियों का अधिकार कराएगा। इस देश को प्रदान करने की शपथ मैंने इस्राएलियों के पूर्वजों से खाई थी।</verse>
				<verse number="7">तू साहसी और शक्‍तिशाली बन! जिस व्‍यवस्‍था का आदेश मेरे सेवक मूसा ने तुझे दिया है, उसका पालन कर और उसके अनुसार कार्य कर। उस व्‍यवस्‍था से न दाहिनी ओर मुड़ना, और न बायीं ओर। तब तू जहाँ-जहाँ जाएगा, वहाँ-वहाँ सफल होगा।</verse>
				<verse number="8">इस व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ के शब्‍द तेरे मुंह से कभी अलग न हों। तू रात-दिन उसका पाठ करना, ताकि तू उसमें लिखी हुई सब बातों का पालन कर सके और उनके अनुसार कार्य कर सके। तब तू अपने मार्ग पर उन्नति करेगा, तू अपने कार्य में सफल होगा।</verse>
				<verse number="9">स्‍मरण रख, मैंने तुझे यह आज्ञा दी है: “शक्‍तिशाली और साहसी बन! भयभीत मत हो! निराश मत हो!” जहाँ-जहाँ तू जाएगा, वहाँ-वहाँ मैं, तेरा प्रभु परमेश्‍वर, तेरे साथ रहूँगा।’</verse>
				<verse number="10">तब यहोशुअ ने इस्राएली समाज के शास्‍त्रियों को यह आज्ञा दी,</verse>
				<verse number="11">‘पड़ाव में जाओ, और लोगों को यह आदेश दो, “अपने भोजन आदि का प्रबन्‍ध कर लो; क्‍योंकि तुम्‍हें तीन दिन के भीतर इस यर्दन नदी को पार करना है। तुम्‍हें उस देश पर अधिकार करने के लिए प्रवेश करना है, जिसको तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हारे अधिकार में प्रदान कर रहा है।” ’</verse>
				<verse number="12">फिर यहोशुअ ने रूबेन तथा गाद के वंशजों और मनश्‍शे गोत्र के आधे वंशजों से कहा,</verse>
				<verse number="13">‘जो आज्ञा प्रभु के सेवक मूसा ने तुम्‍हें दी थी, उसको स्‍मरण करो। उन्‍होंने कहा था; “तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें एक विश्राम-स्‍थल दे रहा है। वह तुम्‍हें यह देश प्रदान कर रहा है।”</verse>
				<verse number="14">तुम्‍हारी पत्‍नी, बच्‍चे और पशु यर्दन नदी के इस पार की भूमि पर रहेंगे, जो मूसा ने तुम्‍हें दी है। किन्‍तु तुम्‍हारे सब बलवान पुरुष शस्‍त्र उठाकर अपने जाति-भाई-बन्‍धुओं के आगे-आगे यर्दन नदी पार करेंगे,</verse>
				<verse number="15">जब तक प्रभु तुम्‍हारे जाति-भाई-बन्‍धुओं को भी तुम्‍हारे सामान विश्राम-स्‍थल न दे। जब उस देश की भूमि पर, जो प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें प्रदान कर रहा है, उनका अधिकार हो जाएगा, तब तुम अपने अधिकार क्षेत्र में लौट आना। तुम इस भूमि पर अधिकार करना, जो प्रभु के सेवक मूसा ने तुम्‍हें यहां यर्दन नदी के पूर्वी भाग में दी है।’</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने यहोशुअ को उत्तर दिया, ‘हम आपके सब आदेशों का पालन करेंगे। जहाँ-जहाँ आप हमें भेजेंगे, वहाँ-वहाँ हम जाएंगे।</verse>
				<verse number="17">जिस प्रकार हम मूसा की बातें मानते थे, उसी प्रकार आप की बातें भी मानेंगे। शर्त केवल यह है: जैसे प्रभु परमेश्‍वर मूसा के साथ था वैसे वह आप के साथ भी हो।</verse>
				<verse number="18">जो व्यक्‍ति आप के आदेश से विद्रोह करेगा, आपकी बातों को नहीं मानेगा, आपकी आज्ञा का उल्‍लंघन करेगा, उसको मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। केवल आप शक्‍तिशाली और साहसी हों!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">यहोशुअ बेन-नून ने शिट्टीम के पड़ाव से दो गुप्‍तचर गुप्‍तरूप से भेजे। उसने उनसे कहा, ‘जाओ, और उस देश का, विशेषकर यरीहो नगर का अवलोकन करो।’ अत: गुप्‍तचर चले गए। वे यरीहो नगर की एक वेश्‍या के घर में पहुँचे। उसका नाम राहाब था। वे वहीं ठहर गए।</verse>
				<verse number="2">यरीहो नगर के राजा ने यह समाचार सुना: ‘आज रात इस्राएली जाति के कुछ पुरुष हमारे देश का भेद लेने के लिए यहाँ आए हैं।’</verse>
				<verse number="3">अत: उसने यह सन्‍देश राहाब के पास भेजा, ‘जो पुरुष तेरे घर में हैं, वे सारे देश का भेद लेने के लिए आए हैं। उन्‍हें बाहर निकाल!’</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु राहाब ने दोनों गुप्‍तचरों को छिपा दिया। उसने राजा के कर्मचारियों से कहा, ‘यह सच है कि दो पुरुष मेरे पास आए थे। पर मैं नहीं जानती हूँ कि वे कहां से आए थे।</verse>
				<verse number="5">जब अन्‍धेरा होने पर नगर का प्रवेश-द्वार बन्‍द होने लगा तब वे चले गए। मैं नहीं जानती हूं कि वे कहां गए। परन्‍तु यदि आप अविलम्‍ब उनका पीछा करें तो उन्‍हें मार्ग में पकड़ सकते हैं।’</verse>
				<verse number="6">(राहाब ने गुप्‍तचरों को घर की छत पर चढ़कर अलसी के डण्‍ठलों के भीतर छिपा दिया था। उसने अलसी के डण्‍ठल छत पर सुखाने के लिए फैलाकर रखे थे।)</verse>
				<verse number="7">जब राजा के कर्मचारी नगर के बाहर निकल गए तब नगर का प्रवेश-द्वार बन्‍द कर दिया गया। उन्‍होंने यर्दन नदी के मार्ग पर, घाट तक गुप्‍तचरों की खोज-बीन की।</verse>
				<verse number="8">गुप्‍तचरों के सोने के पूर्व राहाब उनके पास छत पर आई।</verse>
				<verse number="9">उसने उनसे कहा, ‘मैं जानती हूं कि प्रभु ने तुम्‍हें हमारा यह देश दे दिया है। हम-सब पर तुम्‍हारा डर छा गया है। इस देश के निवासी तुम्‍हारे विचारमात्र से आतंकित हो गए हैं;</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि हमने सुना है कि जब तुम लोग मिस्र देश से बाहर निकले थे तब प्रभु ने तुम्‍हारे सम्‍मुख लाल सागर के जल को सुखा डाला था। यर्दन नदी के उस पार के एमोरी जाति के राजाओं−सीहोन और ओग−को भी तुम ने पूर्णत: नष्‍ट कर दिया है; उनके साथ किए गए व्‍यवहार के विषय में भी हमने सुना है।</verse>
				<verse number="11">जब हमने यह खबर सुनी तब हमारा हृदय भय से आतंकित हो गया। तुम्‍हारे कारण हमारे किसी भी पुरुष में दम नहीं रहा। तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर ही ऊपर आकाश में, और नीचे पृथ्‍वी पर एक मात्र ईश्‍वर है।</verse>
				<verse number="12">अब तुम मुझसे प्रभु की शपथ खाओ कि जैसा मैंने तुम्‍हारे साथ दया-पूर्ण व्‍यवहार किया है, वैसा ही तुम मेरे पिता के परिवार के साथ दयापूर्ण व्‍यवहार करोगे। मुझे एक विश्‍वस्‍त चिह्‍न दो।</verse>
				<verse number="13">तुम मुझे वचन दो कि तुम मेरे पिता, माता, मेरे भाइयों और बहिनों को तथा उनके सब कुटुम्‍बियों को जीवित रहने दोगे और मृत्‍यु से हमारे प्राणों को बचाओगे।’</verse>
				<verse number="14">गुप्‍तचरों ने उससे कहा, ‘हमारे प्राण तेरे लिए हाजिर हैं! यदि तू हमारे इस काम का भेद प्रकट नहीं करेगी तो जब प्रभु हमें यह देश देगा तब हम तेरे साथ दयापूर्ण और सच्‍चाई से व्‍यवहार करेंगे।’</verse>
				<verse number="15">राहाब नगर के परकोटे के भीतर रहती थी। उसका घर परकोटे पर बना था। इसलिए उसने गुप्‍तचरों को एक रस्‍सी के सहारे खिड़की से नगर के बाहर उतार दिया।</verse>
				<verse number="16">उसने उनसे कहा, ‘तुम पहाड़ी की ओर चले जाओ। अन्‍यथा तुम्‍हें खोजनेवाले, राजा के दूत तुमको पकड़ लेंगे। जब तक वे लौट कर न आएं, तब तक, तीन दिन तक, तुम वहां छिपे रहना। उसके बाद तुम अपने मार्ग पर निर्विघ्‍न जा सकते हो’।</verse>
				<verse number="17">गुप्‍तचरों ने उससे कहा, ‘जो शपथ तूने हमें खिलाई है, उसको हम इस शर्त पर पूरा करेंगे, और शपथ-भंग का दोष हम पर नहीं लगेगा:</verse>
				<verse number="18">देख, जब हम तेरे देश पर चढ़ाई करेंगे तब तू इस लाल रस्‍सी को खिड़की से लटका देना, जहाँ से तूने हमें उतारा है। अपने पास इसी घर में अपने माता-पिता, भाई-बहिनों और अपने पिता के समस्‍त परिवार को एकत्र कर लेना।</verse>
				<verse number="19">यदि कोई भी व्यक्‍ति तेरे घर के द्वार से बाहर सड़क पर जाएगा तो उसकी हत्‍या का दोष स्‍वयं उसके माथे पर पड़ेगा, और हम निर्दोष माने जाएंगे। परन्‍तु यदि तेरे साथ घर के भीतर रहने वाले किसी व्यक्‍ति की हत्‍या होगी तो उसका दोष हम पर होगा।</verse>
				<verse number="20">यदि तू हमारे इस काम का भेद प्रकट करेगी तो जो शपथ तूने हमें खिलाई है, उसको भंग करने का दोष हम पर नहीं लगेगा, हम निर्दोष माने जाएंगे।’</verse>
				<verse number="21">राहाब ने कहा, ‘जैसा तुमने कहा, वैसा ही हो!’ उसके पश्‍चात् उसने उन्‍हें विदा किया, और वे चले गए। उसने लाल रस्‍सी को खिड़की से लटका दिया।</verse>
				<verse number="22">गुप्‍तचर पहाड़ी पर पहुँचे। जब तक उन्‍हें खोजनेवाले, राजा के दूत लौट नहीं गए, तब तक वे वहां तीन दिन ठहरे रहे। खोजनेवाले दूतों ने निकलने के हरएक मार्ग पर उन्‍हें ढूंढ़ा, पर वे नहीं मिले।</verse>
				<verse number="23">तब दोनों गुप्‍तचर पहाड़ी से नीचे उतरे। उन्‍होंने नदी पार की, और यहोशुअ बेन-नून के पास पहुँचे। जो कुछ उनके साथ घटित हुआ था, उस सब का विवरण उन्‍होंने यहोशुअ को सुनाया।</verse>
				<verse number="24">उन्‍होंने यहोशुअ से कहा, ‘प्रभु ने समस्‍त देश को हमारे हाथ में सौंप दिया है। उस देश के निवासी हमारे विचारमात्र से आतंकित हो गए हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">यहोशुअ सबेरे उठा। उसने इस्राएली समाज के साथ शिट्टीम के पड़ाव से प्रस्‍थान किया। वे यर्दन नदी के तट पर पहुंचे। उन्‍होंने उस पार जाने से पूर्व वहां पर पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="2">शास्‍त्रियों ने तीन दिन के पश्‍चात् समस्‍त पड़ाव का दौरा किया।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने लोगों को यह आदेश दिया, ‘जब तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की विधान-मंजूषा को लेवीय पुरोहितों के द्वारा ले जाते हुए देखो, तब अपने-अपने स्‍थान से प्रस्‍थान कर उसका अनुगमन करना।</verse>
				<verse number="4">तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि किस दिशा में तुम्‍हें जाना है, क्‍योंकि तुम इस ओर पहले कभी नहीं आए थे। परन्‍तु तुम विधान-मंजूषा के निकट मत जाना, वरन् उससे एक किलोमीटर पीछे रहना।’</verse>
				<verse number="5">यहोशुअ ने इस्राएलियों से कहा, ‘तुम अपने-आप को शुद्ध करो, क्‍योंकि प्रभु कल तुम्‍हारे मध्‍य आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करेगा।’</verse>
				<verse number="6">उसने पुरोहितों से यह कहा, ‘विधान की मंजूषा उठाकर लोगों के आगे-आगे चलो।’ पुरोहित विधान की मंजूषा उठाकर इस्राएली समज के आगे-आगे चलने लगे।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘आज मैं एक आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करूंगा। उसके कारण तू समस्‍त इस्राएली समाज के सम्‍मुख एक महान् पुरुष के रूप में प्रतिष्‍ठित हो जाएगा। तब उन्‍हें ज्ञात होगा कि मैं जैसा मूसा के साथ था वैसा ही तेरे साथ भी हूं।</verse>
				<verse number="8">तू विधान-मंजूषा वहन करने वाले पुरोहितों को यह आदेश दे, “जब तुम यर्दन नदी के तट पर पहुंचोगे तब नदी में खड़े हो जाना।” ’</verse>
				<verse number="9">यहोशुअ ने इस्राएली लोगों से कहा, ‘पास आओ, और अपने प्रभु परमेश्‍वर के वचन सुनो।’</verse>
				<verse number="10">उसने आगे कहा, ‘तुम्‍हें आज ज्ञात होगा कि तुम्‍हारे मध्‍य जीवित परमेश्‍वर है, और वह तुम्‍हारे सामने से कनानी, हित्ती, हिव्‍वी, परिज्‍जी, गिर्गाशी, एमोरी और यबूसी जातियों को निश्‍चय ही खदेड़ देगा।</verse>
				<verse number="11">देखो, समस्‍त पृथ्‍वी के प्रभु की विधान-मंजूषा तुम्‍हारे सामने यर्दन नदी को पार कर रही है।</verse>
				<verse number="12">अब तुम इस्राएल के प्रत्‍येक कुल में से एक पुरुष के हिसाब से बारह पुरुष लो।</verse>
				<verse number="13">देखो, जब प्रभु, समस्‍त पृथ्‍वी के स्‍वामी, की विधान-मंजूषा वहन करनेवाले पुरोहित यर्दन नदी के जल में पैर रखेंगे, तब यर्दन नदी का जल-प्रवाह रुक जाएगा और ऊपर से आने वाला जल एक ढेर के रूप में खड़ा हो जाएगा।’</verse>
				<verse number="14">फसल का समय था। नदी जलमग्‍न थी। इस्राएली लोगों ने नदी पार करने के लिए अपने तम्‍बुओं से प्रस्‍थान किया। विधान की मंजूषा वहन करनेवाले पुरोहित इस्राएलियों के आगे थे। जब पुरोहित यर्दन नदी के तट पर पहुँचे और उन्‍होंने पैर जल में डाले</verse>
				<verse number="15"></verse>
				<verse number="16">तब ऊपर का जल-प्रवाह रुक गया, और वह बहुत दूर, सारतन नगर के निकट आदम नगर पर, एक ढेर के रूप में खड़ा हो गया। नीचे की ओर, अराबाह सागर, अर्थात् मृत सागर, की ओर बहने वाला जल पूर्णत: सूख गया और समस्‍त इस्राएली समाज ने यरीहो नगर के निकट नदी पार कर ली।</verse>
				<verse number="17">इस्राएली सूखी भूमि पर उस पार चलते गए। जब तक समस्‍त इस्राएली कौम ने यर्दन नदी पार नहीं कर ली तब तक प्रभु की विधान-मंजूषा वहन करनेवाले पुरोहित यर्दन नदी के मध्‍य सूखी भूमि पर स्‍थिर खड़े रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">जब इस्राएली कौम के सब लोग यर्दन नदी को पार कर चुके तब प्रभु ने यहोशुअ से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘तू प्रति कुल एक पुरुष के हिसाब से सब कुलों में से बारह पुरुष चुन,</verse>
				<verse number="3">और उन्‍हें यह आदेश दे: “तुम यहां यर्दन नदी के मध्‍य उस स्‍थान से जहाँ पुरोहितों ने पैर रखे थे, बारह पत्‍थर लो और उन्‍हें अपने कन्‍धों पर उठाकर ले जाओ। जिस स्‍थान पर तुम आज रात को पड़ाव डालोगे वहां उनको रख देना।” ’</verse>
				<verse number="4">तब यहोशुअ ने इस्राएली समाज में से उन बारह पुरुषों को बुलाया, जिन्‍हें उसने प्रति कुल एक पुरुष के हिसाब से नियुक्‍त किया था।</verse>
				<verse number="5">यहोशुअ ने उनसे कहा, ‘तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की मंजूषा के सम्‍मुख यर्दन नदी के मध्‍य जाओ। इस्राएल के बारह कुलों की संख्‍या के अनुरूप प्रत्‍येक पुरुष एक-एक पत्‍थर अपने कन्‍धे पर रखकर ले जाएगा।</verse>
				<verse number="6">ये तुम्‍हारे मध्‍य स्‍मारक-चिह्‍न माने जाएंगे। जब भविष्‍य में तुम्‍हारे बच्‍चे तुमसे यह पूछेंगे, “इन पत्‍थरों का क्‍या अर्थ है?”</verse>
				<verse number="7">तब तुम उनसे कहना, “प्रभु की विधान-मंजूषा के सम्‍मुख यर्दन नदी का जल-प्रवाह रुक गया था। जब प्रभु की विधान-मंजूषा ने यर्दन नदी पार की, तब उसका जल सूख गया था।” अत: ये पत्‍थर इस्राएली समाज के लिए सदा-सर्वदा स्‍मारक-चिह्‍न माने जाएंगे।’</verse>
				<verse number="8">इस्राएली पुरुषों ने यहोशुअ के आदेश के अनुसार कार्य किया। उन्‍होंने इस्राएली कुलों की संख्‍या के अनुरूप यर्दन नदी के मध्‍य से बारह पत्‍थर उठाए, जैसा प्रभु ने यहोशुअ से कहा था। वे उनको अपने कन्‍धों पर रखकर उस स्‍थान पर ले गए, जहां उन्‍होंने पड़ाव डाला था। उन्‍होंने वहां उनको रख दिया।</verse>
				<verse number="9">यहोशुअ ने यर्दन नदी के मध्‍य उस स्‍थान पर, जहां विधान की मंजूषा वहन करनेवाले पुरोहितों ने पैर रखे थे, बारह पत्‍थर प्रतिष्‍ठित किए (वे आज भी वहां हैं)।</verse>
				<verse number="10">जिन कार्यों को करने की आज्ञा प्रभु ने यहोशुअ के द्वारा इस्राएली लोगों को दी थी, जब तक वे पूर्ण नहीं हो गए तब तक मंजूषा को वहन करने वाले पुरोहित यर्दन नदी के मध्‍य में खड़े रहे। ऐसा ही आदेश मूसा ने यहोशुअ को दिया था। लोगों ने जल्‍दी-जल्‍दी नदी पार की।</verse>
				<verse number="11">जब सब लोग नदी पर कर चुके तब प्रभु की विधान-मंजूषा वहन करनेवाले पुरोहित उस पार गए और वे फिर इस्राएली लोगों के आगे हो गए।</verse>
				<verse number="12">जैसा मूसा ने रूबेन तथा गाद वंशियों और मनश्‍शे के आधे गोत्र से कहा था, उसके अनुसार वे हथियार बांधे शेष इस्राएलियों के आगे उस पार गए।</verse>
				<verse number="13">वे अस्‍त्र-शस्‍त्र से सज्‍जित चालीस हजार सैनिक थे। वे युद्ध करने के लिए प्रभु के सम्‍मुख यरीहो के मैदान की ओर गए।</verse>
				<verse number="14">उस दिन प्रभु ने जो कार्य किया उसके कारण यहोशुअ इस्राएली समाज की आंखों में एक महान पुरुष के रूप में प्रतिष्‍ठित हो गया। जैसे इस्राएली लोग मूसा के प्रति उनके जीवन-भर श्रद्धापूर्ण भय रखे थे वैसे ही वे यहोशुअ के प्रति श्रद्धापूर्ण भय रखते रहे।</verse>
				<verse number="15">प्रभु ने यहोशुअ से कहा,</verse>
				<verse number="16">‘तू साक्षी-मंजूषा वहन करनेवाले पुरोहितों को आदेश दे कि वे यर्दन नदी से बाहर निकल आएं।’</verse>
				<verse number="17">अत: यहोशुअ ने पुरोहितों को यह आदेश दिया, ‘यर्दन नदी से बाहर निकल आओ।’</verse>
				<verse number="18">जब प्रभु की विधान-मंजूषा वहन करने वाले पुरोहित यर्दन नदी के मध्‍य से बाहर निकल आए, और उन्‍होंने सूखी भूमि पर अपने पैर रखे तब यर्दन नदी का जल अपने पूर्व स्‍थान पर लौट आया, और पहले के समान उसके किनारों पर बहने लगा।</verse>
				<verse number="19">इस्राएली लोगों ने पहले महीने की दसवीं तारीख को यर्दन नदी पार की। उसके पश्‍चात् उन्‍होंने यरीहो नगर की पूर्व दिशा में गिलगाल में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="20">जो बारह पत्‍थर उन्‍होंने यर्दन नदी से लिए थे, उनको यहोशुअ ने गिलगाल में प्रतिष्‍ठित किया।</verse>
				<verse number="21">उसने इस्राएली समाज से यह कहा, ‘जब भविष्‍य में तुम्‍हारे बच्‍चे तुम से यह पूछेंगे, “ये पत्‍थर क्‍या हैं?”</verse>
				<verse number="22">तब तुम उन्‍हें यह बताना: “इस यर्दन नदी को हम इस्राएलियों ने सूखी भूमि पर चल कर पार किया था।”</verse>
				<verse number="23">तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने लाल सागर के साथ ऐसा ही किया था: जब तक हम उसके पार नहीं चले गए थे, तब तक उसने उसको हमारे सम्‍मुख सुखाए रखा था। इसी प्रकार प्रभु परमेश्‍वर ने यर्दन नदी के जल के साथ किया: जब तक तुमने यर्दन नदी नहीं पार कर ली, तब तक प्रभु ने उसको तुम्‍हारे सामने सूखी भूमि बनाए रखा।</verse>
				<verse number="24">इस कारण पृथ्‍वी के सब लोगों को ज्ञात होगा कि प्रभु के हाथ में सामर्थ्य है, और तुम जीवन-भर अपने प्रभु परमेश्‍वर की भक्‍ति करते रहोगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">एमोरी जाति के राजा, यर्दन नदी के उस पार, पश्‍चिमी दिशा में रहते थे, और समुद्र तट पर कनानी जाति के राजा रहते थे। जब उन्‍होंने यह सुना कि प्रभु ने इस्राएली जाति के लिए यर्दन नदी का जल सुखा डाला और उन्‍होंने यर्दन नदी पार कर ली, तब उन राजाओं का हृदय भय से आतंकित हो गया। इस्राएली लोगों के कारण उनमें दम नहीं रहा।</verse>
				<verse number="2">उस समय प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘तू चकमक पत्‍थर की छुरियां बना और इस्राएली पुरुषों को दूसरी बार खतना वाली जाति बना।’</verse>
				<verse number="3">अत: यहोशुअ ने चकमक पत्‍थर की छुरियाँ बनाईं और उनसे गिबअत-हाअरालोत नामक स्‍थान पर इस्राएली पुरुषों का खतना किया।</verse>
				<verse number="4">यहोशुअ ने समस्‍त पुरुषों का इस कारण खतना किया: जो इस्राएली पुरुष मिस्र देश से बाहर निकले थे और जो सैनिक थे, उन सब की मृत्‍यु मार्ग में, निर्जन प्रदेश में, मिस्र देश से निकलने के बाद हो चुकी थी।</verse>
				<verse number="5">यद्यपि मिस्र देश से बाहर निकलनेवाले सब पुरुषों का खतना हो चुका था, तथापि मिस्र देश से बाहर निकलने के बाद मार्ग में निर्जन प्रदेश में उत्‍पन्न होनेवाले बालकों का खतना नहीं हुआ था।</verse>
				<verse number="6">जब तक समस्‍त इस्राएली कौम के पुरुषों की, मिस्र देश से बाहर निकलने वाले सैनिकों की, मृत्‍यु नहीं हुई, तब तक वे चालीस वर्ष तक निर्जन प्रदेश में भटकते रहे, क्‍योंकि उन्‍होंने प्रभु की वाणी नहीं सुनी थी। प्रभु ने शपथ खाई कि वह उन्‍हें उस देश के, दूध और शहद की नदियों वाले देश के, दर्शन नहीं कराएगा, जिसको प्रदान करने की शपथ उसने उनके पूर्वजों से खाई थी।</verse>
				<verse number="7">यहोशुअ ने उनके पुत्रों का, जिन्‍हें प्रभु ने उनके स्‍थान पर तैयार किया था, खतना किया; क्‍योकि मार्ग में उनका खतना नहीं हो सकता था।</verse>
				<verse number="8">जब इस्राएली कौम के सब पुरुषों का खतना हो गया, तब वे पूर्णत: स्‍वस्‍थ होने तक अपने-अपने निवास-स्‍थान में, तम्‍बुओं में ठहरे रहे।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘आज मैंने तुम्‍हारे ऊपर से मिस्र देश के कलंक को दूर कर दिया।’ इसलिए आज भी उस स्‍थान का नाम गिलगाल है।</verse>
				<verse number="10">जब इस्राएली गिलगाल में पड़ाव डाले हुए थे, तब उन्‍होंने महीने के चौदहवें दिन सन्‍ध्‍या समय यरीहो के मैदान में पास्‍का का पर्व मनाया।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने पास्‍का-पर्व के दूसरे दिन उस देश में उत्‍पन्न होने वाली यह फसल खाई: बेखमीर रोटी और अनाज के भुने हुए दाने।</verse>
				<verse number="12">उस देश की फसल खाने के पश्‍चात्, दूसरे दिन ‘मन्ना’ का गिरना बन्‍द हो गया। उस दिन के बाद इस्राएली लोगों को ‘मन्ना’ फिर नहीं मिला। इसलिए वे उस वर्ष से कनान देश में उत्‍पन्न होने वाला अन्न खाने लगे।</verse>
				<verse number="13">यहोशुअ यरीहो नगर के निकट था। उसने आँखें ऊपर उठाईं तो अचानक उसे हाथ में नंगी तलवार लिए हुए एक व्यक्‍ति दिखाई दिया। वह उसके सम्‍मुख खड़ा था। यहोशुअ उसके पास गया। यहोशुअ ने उससे पूछा, ‘तुम किस पक्ष के हो? हमारे पक्ष के अथवा शत्रु-पक्ष के?’</verse>
				<verse number="14">व्यक्‍ति ने उत्तर दिया, ‘मैं किसी भी पक्ष का नहीं हूँ। मैं प्रभु की सेना का सेनाध्‍यक्ष हूँ और अब यहाँ आया हूँ।’ यहोशुअ ने तुरन्‍त भूमि पर गिरकर उसकी वन्‍दना की और उससे पूछा, ‘स्‍वामी, मुझ-सेवक के लिए आपका क्‍या आदेश है?’</verse>
				<verse number="15">प्रभु के सेनाध्‍यक्ष ने कहा, ‘अपने पैर से जूते उतार; क्‍योंकि जिस स्‍थान पर तू खड़ा है, वह पवित्र है।’ यहोशुअ ने ऐसा ही किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">इस्राएलियों के कारण यरीहो नगर में मोर्चाबन्‍दी कर ली गई। प्रवेश-द्वार बन्‍द कर दिए गए। कोई भी व्यक्‍ति नगर के भीतर न आ सकता था, और न नगर के बाहर जा सकता था।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘देख, मैं यरीहो नगर, उसके राजा और उसके योद्धाओं को तेरे हाथ में दे रहा हूँ।</verse>
				<verse number="3">तू और तेरे सैनिक दिन में एक बार पूरे नगर की परिक्रमा करेंगे। तू छ: दिन तक ऐसा ही करना।</verse>
				<verse number="4">सात पुरोहित मेढ़े के सींग से बने सात नरसिंघे लेकर विधान-मंजूषा के आगे-आगे जाएंगे। पर तुम सातवें दिन सात बार नगर की परिक्रमा करना और पुरोहित नरसिंघे फूंकें।</verse>
				<verse number="5">वे अन्‍त में जोर से नरसिंघा फूंकें। ज्‍यों ही तुम नरसिंघे की आवाज सुनो त्‍यों ही सब लोग जोर से युद्ध का नारा लगाएं। तब यरीहो नगर का परकोटा धंस जाएगा, और हरएक व्यक्‍ति अपनी आंखों की सीध में चढ़ जाएगा।’</verse>
				<verse number="6">यहोशुअ बेन-नून ने पुरोहितों को बुलाया और उनसे यह कहा, ‘विधान-मंजूषा उठाओ। तुम में से सात पुरोहित मेढ़े के सींग के सात नरसिंघे उठाकर विधान-मंजूषा के आगे-आगे जाएंगे।’</verse>
				<verse number="7">उसने इस्राएली लोगों से कहा, ‘आगे बढ़ो! नगर की परिक्रमा करो। अग्रगामी सैन्‍यदल प्रभु की मंजूषा के सामने रहेगा।’</verse>
				<verse number="8">यहोशुअ के आदेश के अनुसार सात पुरोहित आगे बढ़े। वे प्रभु के सम्‍मुख मेढ़े के सींग के सात नरसिंघे उठाए हुए थे। वे नरसिंघे फूंकने लगे। प्रभु की विधान-मंजूषा उनके पीछे चल रही थी।</verse>
				<verse number="9">नरसिंघा फूंकनेवाले पुरोहितों के आगे अग्रगामी सैन्‍यदल था। चन्‍दावल सैन्‍यदल मंजूषा के पीछे चल रहा था। इस्राएली आगे बढ़ते गए। पुरोहित नरसिंघे फूंक रहे थे।</verse>
				<verse number="10">यहोशुअ ने इस्राएली लोगों को यह आदेश दिया, ‘युद्ध का नारा मत लगाना। तुम्‍हारी आवाज भी सुनाई नहीं देनी चाहिए। तुम्‍हारे मुंह से शब्‍द भी नहीं निकलना चाहिए। जिस दिन मैं तुम्‍हें युद्ध का नारा लगाने को कहूंगा, उस दिन ही तुम युद्ध का नारा लगाना।’</verse>
				<verse number="11">इस प्रकार यहोशुअ ने प्रभु की मंजूषा से एक बार नगर की परिक्रमा कराई। तब वे पड़ाव में लौट आए, और वहाँ रात व्‍यतीत की।</verse>
				<verse number="12">यहोशुअ बड़े सबेरे उठा। पुरोहितों ने प्रभु की मंजूषा उठाई।</verse>
				<verse number="13">प्रभु की मंजूषा के आगे-आगे मेढ़े के सींग के सात नरसिंघे वहन करने वाले सात पुरोहित नरसिंघे फूंकते हुए चले। अग्रगामी सैन्‍यदल उनके आगे चल रहा था। चन्‍दावल सैन्‍यदल प्रभु की मंजूषा के पीछे चल रहा था। नरसिंघे निरन्‍तर बज रहे थे।</verse>
				<verse number="14">वे दूसरे दिन फिर एक बार नगर की परिक्रमा कर पड़ाव में लौट आए। ऐसा उन्‍होंने छ: दिन तक किया।</verse>
				<verse number="15">वे सातवें दिन पौ फटते ही उठे। उन्‍होंने पूर्व ढंग से नगर की परिक्रमा की; पर उस दिन उन्‍होंने सात बार नगर की परिक्रमा की।</verse>
				<verse number="16">जब पुरोहितों ने सातवीं बार की परिक्रमा के समय नरसिंघे फूंके तब यहोशुअ ने लोगों से कहा, ‘युद्ध का नारा लगाओ, क्‍योंकि प्रभु ने तुम्‍हें यह नगर दे दिया है!</verse>
				<verse number="17">नगर और उसकी प्रत्‍येक वस्‍तु प्रभु को बलि के रूप में अर्पित करके पूर्णत: नष्‍ट कर दी जाएगी, केवल वेश्‍या राहाब और उसके घर के भीतर रहने वाले व्यक्‍ति जीवित छोड़ दिए जाएंगे, क्‍योंकि उसने हमारे द्वारा भेजे गए दूतों को छिपाकर रखा था।</verse>
				<verse number="18">तुम उन सब निषिद्ध वस्‍तुओं से दूर रहना, जो प्रभु के लिए पूर्णत: नष्‍ट की जाएंगी। ऐसा न हो कि तुम अर्पण का संकल्‍प करने के पश्‍चात् अर्पित वस्‍तु ले लो, और इस्राएली पड़ाव को सर्वनाश का कारण बना दो, और उस पर संकट लाओ।</verse>
				<verse number="19">सोना-चाँदी तथा पीतल और लोहे के सब पात्र प्रभु के लिए पवित्र मानकर अलग किए जाएंगे और उन्‍हें प्रभु के कोषागार में रखा जाएगा।’</verse>
				<verse number="20">इस्राएली लोगों ने युद्ध का नारा लगाया। पुरोहितों ने नरसिंघे फूंके। जब उन्‍होंने नरसिंघे की आवाज सुनी तब जोर से युद्ध का नारा लगाया। उसी क्षण यरीहो नगर का परकोटा धंस गया। हरएक इस्राएली व्यक्‍ति अपनी आंखों की सीध में चढ़ गया। उन्‍होंने नगर पर अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="21">उसके बाद उन्‍होंने तलवार से यरीहो के सब स्‍त्री-पुरुष, बाल-वृद्ध, बैल, भेड़ और गधों को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="22">यहोशुअ ने उस देश का भेद लेने वाले दोनों गुप्‍तचरों से कहा, ‘वेश्‍या के घर जाओ, और अपनी शपथ के अनुसार उसे तथा उसके सब सम्‍बन्‍धियों को घर से बाहर निकाल लो।’</verse>
				<verse number="23">तरुण गुप्‍तचर गए, और उन्‍होंने राहाब को, उसके माता-पिता, भाई-बहिनों और सगे-सम्‍बन्‍धियों को घर से बाहर निकाल लिया। वे राहाब के सब कुटुम्‍बियों को लाए, और उन्‍हें इस्राएली पड़ाव के बाहर ठहराया।</verse>
				<verse number="24">उन्‍होंने सोना-चाँदी, पीतल और लोहे के पात्रों के अतिरिक्‍त नगर तथा नगर की सब वस्‍तुओं को आग में जला डाला, और उन पात्रों तथा सोना-चांदी को प्रभु-गृह के कोषागार में रख दिया।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु यहोशुअ ने वेश्‍या राहाब को, उसके पिता के परिवार तथा सब सगे-सम्‍बन्‍धियों को जीवित छोड़ दिया, क्‍योंकि उसने उन दूतों को छिपाकर रखा था, जिन्‍हें यहोशुअ ने उसके देश का भेद लेने भेजा था। राहाब के वंशज आज भी इस्राएलियों के मध्‍य निवास कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="26">उस समय यहोशुअ ने इस्राएली लोगों को यह शपथ दी: ‘जो व्यक्‍ति इस यरीहो नगर का पुन: निर्माण करने का प्रयत्‍न करेगा, उसको प्रभु श्राप देगा। वह अपने ज्‍येष्‍ठ पुत्र की लाश पर नगर की नींव रखेगा, वह अपने कनिष्‍ठ पुत्र की लाश पर नगर के प्रवेश-द्वार खड़े करेगा।’</verse>
				<verse number="27">प्रभु यहोशुअ के साथ था, और यहोशुअ की कीर्ति समस्‍त देश में फैल गई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">सर्वनाश के इस युद्ध में लूटी गई वस्‍तु केवल प्रभु को अर्पित करनी थी। इस नियम को इस्रालियों ने उद्दण्‍डतापूर्वक भंग किया। यहूदा कुल का आकन नामक एक मनुष्‍य था। वह जेरह वंशी जब्‍दी का पोता और कर्मी का पुत्र था। उसने प्रभु को अर्पित की जाने वाली युद्ध की लूट में से कुछ वस्‍तुएं ले लीं। अत: प्रभु का कोध इस्राएलियों के प्रति भड़क उठा।</verse>
				<verse number="2">यहोशुअ ने कुछ पुरुष यरीहो से ऐ नगर में भेजे, जो बेत-एल के पूर्व में बेत-आवेन के समीप है। उसने उनसे कहा, ‘जाओ, और ऐ नगर का भेद लो।’ अत: वे गए और उन्‍होंने ऐ नगर का भेद ले लिया।</verse>
				<verse number="3">तत्‍पश्‍चात् वे यहोशुअ के पास लौटे। उन्‍होंने उससे कहा, ‘सब लोगों को ऐ नगर जाने की आवश्‍यकता नहीं। केवल दो या तीन हजार सैनिक वहाँ जाएं और उस पर आक्रमण करें। ऐ नगर के निवासी थोड़े हैं; इसलिए सब इस्राएलियों को वहाँ जाने का कष्‍ट न दीजिए।’</verse>
				<verse number="4">इस प्रकार इस्राएलियों के तीन हजार पुरुष ऐ नगर गए, पर उन्‍हें ऐ नगर के निवासियों के सम्‍मुख से भागना पड़ा।</verse>
				<verse number="5">ऐ नगर के निवासियों ने उनके लगभग छत्तीस पुरुष मार डाले। उन्‍हें नगर के प्रवेश-द्वार से बाहर खदेड़ दिया। उन्‍होंने इस्राएली पुरुषों का खदानों तक पीछा किया, और उन्‍हें ढाल पर मारा। इस्राएलियों का जोश ठण्‍डा पड़ गया। वे डर गए।</verse>
				<verse number="6">यहोशुअ ने पराजय का शोक प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़े। वह सन्‍ध्‍या होने तक प्रभु की मंजूषा के सम्‍मुख भूमि पर औंधे मुंह पड़ा रहा। ऐसा ही इस्राएलियों के धर्मवृद्धों ने भी किया। उन्‍होंने दु:ख प्रकट करने के लिए अपने सिर पर धूल डाली।</verse>
				<verse number="7">यहोशुअ ने कहा, ‘हे स्‍वामी! हे प्रभु, तू इस प्रजा को यर्दन नदी के इस पार क्‍यों लाया? हमें एमोरी जाति के हाथ सौंप देने के लिए? हमें नष्‍ट करने के लिए? भला होता कि हम यर्दन नदी के उस पार ही बस गए होते! यह हमारे लिए लाभदायक होता!</verse>
				<verse number="8">हे स्‍वामी, मैं क्‍या कह सकता हूँ? इस्राएलियों ने युद्ध में शत्रुओं को अपनी पीठ दिखाई है।</verse>
				<verse number="9">कनानी जाति तथा इस देश में रहने वाली अन्‍य जातियां हमारी पराजय के विषय में सुनेंगी। वे हमें घेर लेंगी, और पृथ्‍वी से हमारा नामो-निशान मिटा डालेंगी। तब तू अपने महान नाम के लिए क्‍या करेगा?’</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘उठ! तू भूमि पर क्‍यों इस प्रकार औंधे मुंह पड़ा है?</verse>
				<verse number="11">इस्राएलियों ने पाप किया है। जिस विधान का पालन करने की आज्ञा मैंने उन्‍हें दी थी, उसका उन्‍होंने उल्‍लंघन किया है। उन्‍होंने सर्वनाश के इस युद्ध में अर्पित लूट में से कुछ वस्‍तुएं ले ली हैं। उन्‍होंने चोरी की है, और वे झूठ बोले हैं। उन्‍होंने उन वस्‍तुओं को अपने सामान में छिपा दिया है।</verse>
				<verse number="12">इसलिए इस्राएली अपने शत्रु का सामना करने में असमर्थ हैं! उन्‍होंने अपने शत्रु को पीठ दिखाई, क्‍योंकि वे स्‍वयं अपने सर्वनाश का कारण बन गए हैं! जब तक तू अपने मध्‍य से लूट की वस्‍तु को, जो मुझे अर्पित की जानी चाहिए, दूर नहीं करेगा तब तक मैं तेरे साथ नहीं रहूंगा।</verse>
				<verse number="13">उठ! लोगों को शुद्ध कर। उनसे यह कह, “कल अपने आप को शुद्ध करो, क्‍योंकि इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: ओ इस्राएलियो, तुम्‍हारे मध्‍य लूट की वस्‍तु है, जो मुझे अर्पित की जानी चाहिए। जब तक तुम अपने मध्‍य से लूट की अर्पित वस्‍तुओं को दूर नहीं करोगे, तब तक तुम अपने शत्रुओं का सामना नहीं कर सकते हो।</verse>
				<verse number="14">इसलिए कल सबेरे प्रत्‍येक कुल प्रभु की मंजूषा के पास आएगा। जिस कुल के नाम पर प्रभु चिट्ठी निकालेगा, वह अपने सब गोत्रों के साथ प्रभु की मंजूषा के पास आएगा। जिस गोत्र के नाम पर प्रभु चिट्ठी निकलेगा, वह अपने सब परिवारों के साथ प्रभु की मंजूषा के पास आएगा। जिस परिवार के नाम पर प्रभु चिट्ठी निकालेगा, उस परिवार के सब व्यक्‍ति प्रभु की मंजूषा के पास आएंगे।</verse>
				<verse number="15">तब जिस व्यक्‍ति के पास लूट की अर्पित वस्‍तुएं मिलेंगी, वह अपनी सब सामग्री के साथ आग में जलाया जाएगा; क्‍योंकि उसने प्रभु के विधान का उल्‍लंघन किया है। उसने इस्राएली समाज के मध्‍य मूर्खतापूर्ण कार्य किया है।” ’</verse>
				<verse number="16">यहोशुअ सबेरे उठा। वह इस्राएलियों के प्रत्‍येक कुल को प्रभु की मंजूषा के पास लाया। तब चिट्ठी यहूदा के कुल के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="17">अत: उसने यहूदा कुल के सब गोत्रों को प्रभु की मंजूषा के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया। तब जेरह के गोत्र के नाम पर चिट्ठी निकली। अत: उसने जेरह के सब परिवारों को प्रभु की मंजूषा के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया। चिट्ठी जब्‍दी के परिवार के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="18">उसने जब्‍दी परिवार के सब व्यक्‍तियों को प्रभु की मंजूषा के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया। तब चिट्ठी यहूदा कुल के आकन के नाम पर निकली, जो जेरह वंशी जब्‍दी का पोता और कर्मी का पुत्र था।</verse>
				<verse number="19">यहोशुअ ने आकन से कहा, ‘मेरे पुत्र, इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर की महिमा कर, उसकी स्‍तुति कर! मुझे बता कि तूने क्‍या किया है? मुझ से कुछ मत छिपाना।’</verse>
				<verse number="20">आकन ने यहोशुअ को उत्तर दिया, ‘सचमुच मैंने इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर के विरुद्ध पाप किया है। देखिए, मैंने यह किया था:</verse>
				<verse number="21">मैंने लूट में बाबुल देश का एक सुन्‍दर अंगरखा, दो किलो चांदी, और आधा किलो सोने की ईंट देखी थी। मैं उनको देखकर लालच में पड़ गया, और उनको चुरा लिया। ये वस्‍तुएँ मेरे तम्‍बू के भीतर भूमि में गड़ी हैं। सब वस्‍तुओं के नीचे चाँदी है।’</verse>
				<verse number="22">यहोशुअ ने दूत भेजे। वे दौड़कर आकन के तम्‍बू में गए। निस्‍सन्‍देह, अंगरखा उसके तम्‍बू के भीतर भूमि में गड़ा था। सब के नीचे चाँदी थी।</verse>
				<verse number="23">उन्‍होंने सब वस्‍तुएं तम्‍बू से बाहर निकालीं और उनको यहोशुअ तथा समस्‍त इस्राएली समाज के पास लाए। उन्‍होंने उन वस्‍तुओं को प्रभु की मंजूषा के सम्‍मुख रख दिया।</verse>
				<verse number="24">जेरह वंशी आकन और लूट की चांदी, अंगरखा, सोने की ईंट, तथा आकन के पुत्र, पुत्रियाँ, बैल, गधे, भेड़-बकरियाँ, तम्‍बू एवं जो कुछ आकन के पास था, उस सब को लेकर यहोशुअ सब इस्राएलियों के साथ आकोर की घाटी में आया।</verse>
				<verse number="25">यहोशुअ ने आकन से कहा, ‘तूने हमें संकट में क्‍यों डाला था? आज प्रभु भी तुझे संकट में डालेगा।’ तब सब इस्राएलियों ने उसे पत्‍थरों से मार डाला। उन्‍होंने उसके परिवार के सदस्‍यों को पत्‍थरों से मार डाला और उसकी सम्‍पत्ति में आग लगा दी।</verse>
				<verse number="26">उन्‍होंने उसकी लाश पर पत्‍थरों का बड़ा ढेर लगा दिया जो आज भी वहाँ है। इस घटना के कारण उस स्‍थान का नाम आकोर की घाटी पड़ा। यह नाम आज भी प्रचलित है। इस प्रकार प्रभु की क्रोधाग्‍नि शान्‍त हुई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘भयभीत मत हो! निराश मत हो! उठ! अपने साथ सब सैनिकों को ले और ऐ नगर पर आक्रमण कर। देख, मैंने ऐ नगर के राजा, उसकी प्रजा, उसके नगर और उसकी भूमि को तेरे अधिकार में सौंप दिया है।</verse>
				<verse number="2">जैसा तूने यरीहो और उसके राजा के साथ व्‍यवहार किया था, वैसा ही ऐ नगर और उसके राजा के साथ करना। केवल ऐ नगर के पशुओं और सब सामान को अपने लिए लूट लेना। नगर पर पीछे से आक्रमण करने के लिए छिप कर बैठ जा।’</verse>
				<verse number="3">यहोशुअ तथा सब सैनिक ऐ नगर पर चढ़ाई करने लिए तैयार हुए। यहोशुअ ने तीस हजार सैनिक चुने और उन्‍हें रात में भेज दिया।</verse>
				<verse number="4">उसने उन्‍हें यह आदेश दिया, ‘देखो, तुम्‍हें नगर पर पीछे से आक्रमण करने के लिए घात लगाकर बैठना है। नगर से बहुत दूर मत जाना। तुम-सब आक्रमण के लिए तैयार रहना।</verse>
				<verse number="5">मैं और मेरे साथ के सब सैनिक सामने से नगर के समीप जाएंगे। जब ऐ नगर के निवासी पहले के समान हमारा सामना करने को नगर के बाहर निकलेंगे, तब हम उनके सम्‍मुख से भागेंगे।</verse>
				<verse number="6">वे हमारे पीछे-पीछे आएंगे, और हम उन्‍हें नगर से बहुत दूर निकाल ले जाएंगे। वे यह सोचेंगे, “जैसे पहले ये हमारे सामने से भागे थे वैसे आज भी भाग रहे हैं।” इस प्रकार हम उनके सामने से भागेंगे।</verse>
				<verse number="7">तब तुम अपने छिपने के स्‍थान से निकलना और नगर पर अधिकार कर लेना, क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर नगर को तुम्‍हारे अधिकार में सौंप देगा।</verse>
				<verse number="8">जब तुम नगर को अपने अधिकार में कर लोगे तब उसमें आग लगा देना। प्रभु के वचन के अनुसार ऐसा ही करना। देखो, तुम्‍हारे लिए ये ही मेरे आदेश हैं।’</verse>
				<verse number="9">यहोशुअ ने उन्‍हें भेज दिया। वे छिपने के स्‍थान पर चले गए। वे ऐ नगर के पश्‍चिम में, ऐ और बेत-एल के मध्‍य, छिपकर बैठ गए। यहोशुअ ने अपने सैनिकों के साथ रात व्‍यतीत की।</verse>
				<verse number="10">यहोशुअ बड़े सबेरे उठा। उसने सैनिकों को एकत्र किया, और इस्राएली धर्म-वृद्धों के साथ सैनिकों के आगे-आगे ऐ नगर की ओर गया।</verse>
				<verse number="11">यहोशुअ के साथ के सब सैनिक आगे बढ़े। वे नगर के सम्‍मुख, उसके निकट पहुँचे। उन्‍होंने ऐ नगर के उत्तर में पड़ाव डाला। उनके और ऐ नगर के मध्‍य एक तंग घाटी थी।</verse>
				<verse number="12">यहोशुअ ने पांच हजार सैनिक लिए और उन्‍हें ऐ नगर के पश्‍चिम में, ऐ नगर और बेत-एल के मध्‍य एक स्‍थान पर छिपाकर बैठा दिया।</verse>
				<verse number="13">इस्राएली सैनिकों की स्‍थिति यह थी: ऐ नगर के उत्तर में अग्रगामी सैन्‍यदल ने और नगर के पश्‍चिम में चन्‍दावल सैन्‍यदल ने पड़ाव डाला। यहोशुअ ने घाटी में रात व्‍यतीत की।</verse>
				<verse number="14">जब ऐ नगर के राजा ने यहोशुअ के सैनिकों को देखा, तब उसने अविलम्‍ब यह कार्य किया: वह और उसकी प्रजा, नगर के सब सैनिक इस्राएलियों से युद्ध करने के लिए यर्दन की घाटी की ओर गए। वे उसी स्‍थान पर गए जहाँ उन्‍होंने पहले युद्ध किया था। राजा नहीं जानता था कि नगर के पीछे की ओर से उस पर छिपकर हमला किया जाएगा।</verse>
				<verse number="15">यहोशुअ और उस के साथ के सैनिकों ने हारने का बहाना किया, और वे निर्जन प्रदेश के मार्ग की ओर भागने लगे।</verse>
				<verse number="16">नगर के सब लोग उनका पीछा करने के लिए बुलाए गए। वे यहोशुअ का पीछा करते-करते नगर से बहुत दूर निकल गए।</verse>
				<verse number="17">ऐ और बेत-एल नगर में एक भी पुरुष नहीं रहा जो इस्राएलियों का पीछा करने नहीं गया हो। सब पुरुष नगर को खुला, असुरक्षित छोड़कर इस्राएलियों का पीछा करने चले गए।</verse>
				<verse number="18">प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘अपने हाथ के भाले से ऐ नगर की ओर संकेत कर; क्‍योंकि मैंने नगर को तेरे अधिकार में सौंप दिया है।’ अत: यहोशुअ ने अपने हाथ के भाले से ऐ नगर की ओर संकेत किया।</verse>
				<verse number="19">जैसे ही यहोशुअ ने अपना हाथ ऊपर उठाया, छिपकर बैठे हुए सैनिक तुरन्‍त अपने स्‍थान से उठे, और नगर की ओर दौड़ पड़े। उन्‍होंने नगर में प्रवेश किया और उसको अपने अधिकार में कर लिया। उन्‍होंने अविलम्‍ब नगर में आग लगा दी।</verse>
				<verse number="20">ऐ नगर के सैनिकों ने पलटकर देखा कि उनके नगर से धुआं निकलकर आकाश की ओर उठ रहा है। उन्‍हें आगे-पीछे भागने का अवसर भी नहीं मिला; क्‍योंकि निर्जन प्रदेश की ओर भागने वाले इस्राएलियों ने लौटकर अपना पीछा करने वालों पर आक्रमण कर दिया था।</verse>
				<verse number="21">जब यहोशुअ और उसके साथ के इस्राएली सैनिकों ने देखा कि छिपकर बैठे हुए सैनिकों ने ऐ नगर पर अधिकार कर लिया, और नगर में धुआं निकलकर आकाश की ओर उठ रहा है, तब वे लौटे, और उन्‍होंने ऐ नगर के सैनिकों को मारा।</verse>
				<verse number="22">ऐ नगर से भी इस्राएली सैनिक उनसे लड़ने को आ गए। इस प्रकार ऐ नगर के निवासी इस्राएलियों के मध्‍य घिर गए। उनके सम्‍मुख इस्राएली थे, उनके पीछे इस्राएली थे। इस्राएलियों ने उन्‍हें ऐसा मारा कि उनका एक भी सैनिक न भाग सका, और न बच सका।</verse>
				<verse number="23">पर उन्‍होंने ऐ नगर के राजा को जीवित पकड़ लिया और वे उसे यहोशुअ के पास लाए।</verse>
				<verse number="24">जब इस्राएली निर्जन प्रदेश के मैदान में, जहाँ ऐ नगर के सैनिकों ने उनका पीछा किया था, उनका वध कर चुके, जब ऐ नगर का प्रत्‍येक निवासी तलवार के प्रहार से भूमि पर गिर पड़ा, तब वे ऐ नगर को लौटे। उन्‍होंने शेष नगर-निवासियों को तलवार से मौत के घाट उतार दिया।</verse>
				<verse number="25">ऐ नगर की समस्‍त जनसंख्‍या बारह हजार थी। उस दिन सब स्‍त्री-पुरुष युद्ध में मारे गए।</verse>
				<verse number="26">जिस हाथ से यहोशुअ भाला उठाए हुए था, उसको तब तक उसने नीचे नहीं किया जब तक ऐ नगर के निवासियों को पूर्णत: नष्‍ट नहीं कर दिया गया।</verse>
				<verse number="27">जो आज्ञा प्रभु ने यहोशुअ को दी थी, उस आज्ञा के वचन के अनुसार इस्राएलियों ने पशु और नगर का सब सामान अपने लिए लूट लिया।</verse>
				<verse number="28">तत्‍पश्‍चात् यहोशुअ ने ऐ नगर में आग लगा दी, और सदा के लिए उसको खण्‍डहर बना दिया, जैसा वह आज भी है।</verse>
				<verse number="29">उसने ऐ नगर के राजा को पेड़ से लटका दिया और उसे सन्‍ध्‍या तक लटकाए हुए रखा। सूर्यास्‍त के समय यहोशुअ के आदेश से लोगों ने उसकी लाश पेड़ से नीचे उतार ली, और ऐ नगर के प्रवेश-द्वार पर फेंक दी। इसके बाद उन्‍होंने उसकी लाश पर पत्‍थरों का बड़ा ढेर लगा दिया, जो आज भी वहाँ है।</verse>
				<verse number="30">यहोशुअ ने इस्राएली समाज के प्रभु परमेश्‍वर के लिए एबल पर्वत पर एक वेदी निर्मित की।</verse>
				<verse number="31">जो निर्देश वेदी के सम्‍बन्‍ध में प्रभु के सेवक मूसा ने इस्राएली समाज को दिया था, और जैसा मूसा की व्‍यवस्‍था की पुस्‍तक में लिखा भी है कि ‘वेदी के अनगढ़े पत्‍थरों को लोहे के औजार से तराश कर मत बनाना’ उस निर्देश के अनुसार यहोशुअ ने वेदी निर्मित की। उसके बाद इस्राएली समाज ने वेदी पर प्रभु को अग्‍नि-बलि अर्पित की, और सहभागिता-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="32">यहोशुअ ने इस्राएलियों के सम्‍मुख वहाँ के पत्‍थरों पर उस व्‍यवस्‍था की प्रतिलिपि बनाई, जिसको स्‍वयं मूसा ने लिखा था।</verse>
				<verse number="33">समस्‍त इस्राएली अपने धर्मवृद्धों, शास्‍त्रियों और शासकों के साथ प्रभु की मंजूषा के दोनों ओर खड़े हो गए। वे प्रभु की विधान-मंजूषा वहन करने वाले लेवीय पुरोहितों के सम्‍मुख खड़े थे। उनके साथ प्रवासी भी थे। आधे इस्राएली गरिज्‍जीम पर्वत की ढाल पर, और आधे इस्राएली एबल पर्वत की ढाल पर खड़े हो गए। ऐसा करने का आदेश प्रभु के सेवक मूसा ने उन्‍हें दिया था कि लेवीय पुरोहित सर्वप्रथम इस्राएली समाज को आशीर्वाद देंगे।</verse>
				<verse number="34">यहोशुअ ने व्‍यवस्‍था के सब वचन, आशिष और अभिशाप सहित, जैसे वे व्‍यवस्‍था की पुस्‍तक में लिखे हुए हैं, उच्‍च स्‍वर में पढ़े।</verse>
				<verse number="35">यहोशुअ ने मूसा के सब आदेश इस्राएली सभा के सम्‍मुख, स्‍त्रियों, बच्‍चों और इस्राएली समाज के मध्‍य रहने वाले प्रवासियों के सम्‍मुख उच्‍च स्‍वर में पढ़कर सुना दिए। मूसा का एक भी शब्‍द अपठित नहीं रहा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">इन बातों का समाचार यर्दन नदी के पश्‍चिमी तट के राजाओं ने सुना। वे पहाड़ियों, मैदानों और लबानोन तक भूमध्‍य-सागर के समस्‍त तटवर्ती प्रदेशों में राज्‍य करते थे। ये हित्ती, एमोरी, कनानी, परिज्‍जी, हिव्‍वी और यबूसी जातियों के राजा थे।</verse>
				<verse number="2">वे एकमत होकर इस्राएली सैनिकों और यहोशुअ से युद्ध करने के लिए एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="3">परन्‍तु जब गिबओन नगर के निवासियों ने सुना कि यहोशुअ ने यरीहो और ऐ नगर के निवासियों के साथ किस प्रकार का व्‍यवहार किया है,</verse>
				<verse number="4">तब उन्‍होंने यहोशुअ को धोखा देने का निश्‍चय किया। उन्‍होंने मार्ग के लिए भोजन-सामग्री तैयार की; अपने गधों पर फटे-पुराने बोरे, पेबन्‍द लगी फटी-पुरानी शराब की मशकें लादीं।</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने पैरों में पुराने, जोड़ लगे जूते, और शरीर पर जर्जर कपड़े पहिने। जो रोटियाँ उन्‍होंने मार्ग के लिए लीं, वे सूखी और फफूंद लगी हुई थीं।</verse>
				<verse number="6">वे यहोशुअ के पास गिलगाल के पड़ाव पर गए। उन्‍होंने यहोशुअ तथा इस्राएली सैनिकों से कहा, ‘हम दूर देश से आए हैं। अब हमारे साथ सन्‍धि कीजिए।’</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु इस्राएली सैनिकों ने उन हिव्‍वी लोगों से कहा, ‘हो सकता है, तुम हमारे क्षेत्र में ही रहते हो। तब हम तुम्‍हारे साथ सन्‍धि क्‍यों करें?’</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने यहोशुअ को उत्तर दिया, ‘हम आपके सेवक हैं।’ यहोशुअ ने उनसे पूछा, ‘तुम कौन हो? कहाँ से आए हो?’</verse>
				<verse number="9">तब उन्‍होंने उससे यह कहा, ‘हम आपके सेवक, आपके प्रभु परमेश्‍वर का नाम सुनकर बहुत दूर देश से आए हैं। जो कार्य उसने मिस्र देश में किया है, उसके विषय में हमने सुना है।</verse>
				<verse number="10">इसके अतिरिक्‍त यर्दन नदी की पूर्व दिशा के एमोरी जाति के दो राजाओं, हेश्‍बोन नगर के राजा सीहोन और अश्‍तारोत नगर में रहनेवाले बाशान के राजा ओग, के साथ किए गए आप के प्रभु के व्‍यवहार के विषय में भी हमने सुना है।</verse>
				<verse number="11">इसलिए हमारे देश के निवासियों और वृद्धजनों ने हमसे कहा कि हम अपने हाथ में मार्ग के लिए भोजन-सामग्री लें। हम आपके पास जाएं और आपसे भेंट करें, और आपसे यह आवेदन करें, “हम आपके सेवक हैं। अब हमारे साथ सन्‍धि कीजिए।”</verse>
				<verse number="12">देखिए, यात्रा के लिए यह हमारी रोटी है। जिस दिन हमने आप से भेंट करने के लिए अपने घर से प्रस्‍थान किया था तब यह गर्म और ताजा थी। पर अब, देखिए, यह सूख गई। इसमें फफूंद लग गई।</verse>
				<verse number="13">जब हमने इन मशकों में शराब भरी थी तब ये नई थीं। पर अब, देखिए, ये फट गईं। हमारे ये कपड़े और जूते लम्‍बी यात्रा के कारण जर्जर हो गए।’</verse>
				<verse number="14">अत: इस्राएली सैनिकों ने उनका भोजन स्‍वीकार किया। उन्‍होंने भोजन स्‍वीकार करने के पूर्व प्रभु का निर्देश नहीं मांगा।</verse>
				<verse number="15">यहोशुअ ने उन्‍हें अभयदान दे दिया। उसने उनके साथ सन्‍धि स्‍थापित कर ली कि वे जीवित रह सकेंगे। इस्राएली मंडली के नेताओं ने शपथ खाकर सन्‍धि का अनुमोदन कर दिया।</verse>
				<verse number="16">गिब्ओन नगर के निवासियों के साथ संधि करने के तीन दिन पश्‍चात् इस्राएलियों को पता चला कि वे उनके पड़ोसी हैं, वे उनके क्षेत्र में ही निवास करते हैं।</verse>
				<verse number="17">इस्राएलियों ने प्रस्‍थान किया, और वे तीन दिन के पश्‍चात् उनके नगरों में पहुँच गए। उनके ये नगर थे: गिब्ओन, कपीराह, बएरोत और किर्यत-यआरीम।</verse>
				<verse number="18">पर इस्राएलियों ने उन पर आक्रमण नहीं किया, क्‍योंकि मंडली के नेताओं ने उनसे इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर की शपथ खाई थी। तब समस्‍त मंडली ने नेताओं से शिकायत की।</verse>
				<verse number="19">नेताओं ने मंडली से कहा, ‘हमने उनसे इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर की शपथ खाई है। इसलिए हम उन्‍हें स्‍पर्श भी नहीं कर सकते।</verse>
				<verse number="20">अब हम केवल यह कार्य कर सकते हैं कि उन्‍हें जीवित रहने दें, अन्‍यथा जो शपथ हमने उनसे खाई थी, उसके कारण हम पर प्रभु का क्रोध भड़क उठेगा।’</verse>
				<verse number="21">नेताओं ने उनसे आगे कहा, ‘हम उन्‍हें जीवित तो रहने दें पर वे समस्‍त इस्राएली मंडली के लिए लकड़ी काटेंगे और पानी भरेंगे।’ जैसा नेताओं ने कहा वैसा ही मंडली ने किया।</verse>
				<verse number="22">यहोशुअ ने गिब्ओन नगर के निवासियों को बुलाया। वह उनसे बोला, ‘तुमने हमें धोखा क्‍यों दिया? तुमने हमसे यह क्‍यों कहा था कि तुम हमारे क्षेत्र से बहुत दूर रहते हो, जबकि तुम हमारे पड़ोस में ही रहते हो?</verse>
				<verse number="23">इसलिए तुम प्रभु की ओर से अभिशप्‍त हो! तुममें से कुछ व्यक्‍ति मेरे परमेश्‍वर के भवन के निमित्त सदा सेवा करेंगे। वे लकड़ी काटने वाले लकड़हारे, और पानी भरनेवाले भिश्‍ती होंगे।’</verse>
				<verse number="24">उन्‍होंने यहोशुअ को उत्तर दिया, ‘हमें, आपके सेवकों को, निश्‍चयपूर्वक यह बताया गया था कि आपके प्रभु परमेश्‍वर ने अपने सेवक मूसा को यह आज्ञा दी थी कि वह समस्‍त देश आपको प्रदान करें, और आपके सम्‍मुख से इस देश के सब निवासियों को पूर्णत: नष्‍ट कर दें। हमें अपने प्राण बचाने की चिन्‍ता हुई। हम आपके कारण अत्‍यन्‍त भयभीत हो गए। इसलिए हमने आपके साथ यह व्‍यवहार किया।</verse>
				<verse number="25">देखिए, हम आपके अधिकार में हैं। अब आपको अपनी दृष्‍टि में जो कार्य भला लगे, वह हमारे साथ कीजिए।’</verse>
				<verse number="26">अत: यहोशुअ ने यह कार्य किया: उसने उन्‍हें इस्राएली लोगों के हाथ से मुक्‍त कर दिया, और वे गिब्ओन निवासियों का वध नहीं कर सके।</verse>
				<verse number="27">पर उस दिन यहोशुअ ने उन्‍हें प्रभु की वेदी और इस्राएली मंडली के लिए लकड़ी काटने वाले लकड़हारे और पानी भरने वाले भिश्‍ती नियुक्‍त किए। जिस स्‍थान को प्रभु ने चुना और जहाँ उसने अपनी वेदी प्रतिष्‍ठित की, वहां वे आज तक यही सेवा करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">यरूशलेम के राजा अदोनी-सेदक ने यह सुना: जिस प्रकार यहोशुअ ने यरीहो नगर और उसके राजा के साथ व्‍यवहार किया था, वैसा ही ऐ नगर और उसके राजा के साथ किया है। उसने ऐ नगर पर अधिकार कर उसको पूर्णत: नष्‍ट कर दिया है। राजा अदोनी-सेदक ने यह भी सुना कि गिब्ओन के निवासियों ने इस्राएलियों से अभयदान प्राप्‍त कर लिया है, और वे उनके क्षेत्र में रहते हैं।</verse>
				<verse number="2">वह बहुत डर गया; क्‍योंकि गिब्ओन महानगर था। उस पर भी राजा राज्‍य करता था। वह ऐ नगर से भी बड़ा नगर था, और उसके सब पुरुष वीर सैनिक थे।</verse>
				<verse number="3">अत: यरूशलेम के राजा अदोनी-सेदक ने हेब्रोन के राजा होहम को, यमूर्त के राजा पिरआम को, लाकीश के राजा यापीआ को, एग्‍लोन के राजा दबीर को यह सन्‍देश भेजा:</verse>
				<verse number="4">‘मेरे पास आइए, और गिब्ओन नगर को पराजित करने में मेरी सहायता कीजिए; क्‍योंकि गिब्ओन के निवासियों ने यहोशुअ और इस्राएली लोगों से अभयदान प्राप्‍त कर लिया है।’</verse>
				<verse number="5">ये एमोरी जाति के पांच राजा, यरूशलेम, हेब्रोन, यमूर्त, लाकीश और एग्‍लोन के राजा, एकत्र हुए; और उन्‍होंने अपनी सेना के साथ गिब्ओन नगर पर आक्रमण कर दिया। उन्‍होंने गिब्ओन नगर के पास पड़ाव डाला और उसके विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया।</verse>
				<verse number="6">गिब्ओन के सैनिकों ने गिलगाल के पड़ाव में यहोशुअ के पास सहायता के लिए सन्‍देश भेजा: ‘आप अपने सेवकों के सिर पर से हाथ मत हटाइए। आप अविलम्‍ब आइए। हमारी रक्षा कीजिए। हमारी सहायता कीजिए; क्‍योंकि पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एमोरी जाति के सब राजा हमारे विरुद्ध एकत्र हुए हैं।’</verse>
				<verse number="7">अत: यहोशुअ अपनी समस्‍त सेना, और शक्‍तिशाली योद्धाओं के साथ गिलगाल से चल पड़ा।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘उनसे मत डरना! मैंने उन्‍हें तेरे अधिकार में कर दिया है। उनकी सेना का एक भी पुरुष तेरे सम्‍मुख खड़ा नहीं हो सकेगा।’</verse>
				<verse number="9">यहोशुअ गिलगाल से रात भर चलता हुआ आया और उसने अचानक उन पर आक्रमण कर दिया।</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने इस्राएली सेना के कारण उनमें भगदड़ मचा दी। इस्राएलियों ने उन्‍हें गिब्ओन नगर में बुरी तरह से मारा। उन्‍होंने उनका बेतहोरोन के पहाड़ी मार्ग तक पीछा किया। वे उन्‍हें अजेकाह और मक्‍केदाह नगर तक मारते गए।</verse>
				<verse number="11">जब एमोरी सैनिक इस्राएलियों के सम्‍मुख से अजेकाह की ओर भागते हुए बेतहोरोन की ढाल पर पहुंचे, तब प्रभु ने आकाश से बड़े-बड़े ओले उन पर बरसाए और वे मर गए। जितनी संख्‍या में इस्राएलियों ने तलवार से उन का वध किया था, उससे अधिक संख्‍या में वे ओलों से मर गए!</verse>
				<verse number="12">जिस दिन प्रभु ने इस्राएलियों को एमोरी जाति पर विजय प्रदान की, उस दिन यहोशुअ प्रभु से यों बोला। उसने इस्राएलियों के सम्‍मुख यह कहा: ‘ओ सूर्य, गिब्ओन के आकाश पर अचल रह; ओ चन्‍द्रमा, अय्‍यालोन की घाटी में रुक जा!’</verse>
				<verse number="13">वस्‍तुत: ऐसा ही हुआ! जब तक इस्राएली सेना ने अपने शत्रुओं को पराजित नहीं कर दिया तब तक सूर्य अचल रहा, और चन्‍द्रमा आगे नहीं बढ़ा! यह घटना ‘याशर की पुस्‍तक’ में लिखी हुई है। उस दिन सूर्य आकाश के मध्‍य ठहर गया था और वह अस्‍त होने के लिए पूरे दिन तक आगे नहीं बढ़ा।</verse>
				<verse number="14">न उस दिन से पहले और न उसके बाद ऐसी घटना कभी घटी जब प्रभु ने किसी मनुष्‍य की इस प्रकार वाणी सुनी और इस्राएली लोगों की ओर से युद्ध किया।</verse>
				<verse number="15">यहोशुअ समस्‍त इस्राएली सैनिकों के साथ गिलगाल के पड़ाव को लौट गया!</verse>
				<verse number="16">ये पाँचों राजा भाग गए, और मक्‍केदाह नगर की एक गुफा में छिप गए।</verse>
				<verse number="17">पर उनका पता लग गया। यहोशुअ को इसकी सूचना दी गई कि पांचों राजा मक्‍केदाह की एक गुफा में छिपे हुए हैं।</verse>
				<verse number="18">यहोशुअ ने कहा, ‘गुफा के प्रवेश-द्वार पर बड़े-बड़े पत्‍थर लुढ़का कर रख दो और उन पर पहरा देने के लिए वहां कुछ सैनिक बैठा दो।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु तुम वहां मत ठहरो वरन् अपने शत्रु का पीछा करो। उनके जो सैनिक पीछे रह गए हैं, उन्‍हें काट डालो। शत्रु के सैनिकों को उनके नगरों में मत प्रवेश करने दो; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर ने उन्‍हें तुम्‍हारे अधिकार में कर दिया है।’</verse>
				<verse number="20">यहोशुअ और इस्राएली सैनिकों ने शत्रु सेना का पूर्ण संहार कर दिया और उन्‍हें धरती से मिटा डाला। किन्‍तु शत्रु सेना के कुछ बचे हुए सैनिक भाग कर अपने किलाबन्‍द नगरों में प्रविष्‍ट हो गए।</verse>
				<verse number="21">इस्राएली सैनिक मक्‍केदाह के पड़ाव में यहोशुअ के पास सुरक्षित लौट आए। किसी भी पुरुष ने इस्राएली समाज के विरुद्ध जीभ हिलाने तक का साहस नहीं किया।</verse>
				<verse number="22">यहोशुअ ने कहा, ‘गुफा का प्रवेश-द्वार खोल दो, और उन पांचों राजाओं को गुफा से बाहर निकालकर मेरे पास लाओ।’</verse>
				<verse number="23">इस्राएली सैनिकों ने ऐसा ही किया। वे यरूशलेम, हेब्रोन, यमूर्त, लाकीश और एग्‍लोन के पांचों राजाओं को गुफा से बाहर निकालकर उसके पास लाए।</verse>
				<verse number="24">जब वे इन राजाओं को यहोशुअ के पास लाए, तब उसने इस्राएली समाज के सब सैनिकों को बुलाया। उसने सेना-नायकों से, जो उसके साथ युद्ध करने गए थे, यह कहा, ‘पास आओ, और इन राजाओं की गर्दन पर अपने पैर रखो!’ सेना-नायक पास आए, और उन्‍होंने राजाओं की गर्दन पर अपने पैर रखे।</verse>
				<verse number="25">यहोशुअ ने सेना-नायकों से कहा, ‘भयभीत मत हो! निराश मत हो! शक्‍तिशाली और साहसी बनो! प्रभु तुम्‍हारे सब शत्रुओं के साथ, जिनसे तुम युद्ध करोगे, ऐसा ही व्‍यवहार करेगा।’</verse>
				<verse number="26">तत्‍पश्‍चात् यहोशुअ ने पांचों राजाओं को मारा, उनका वध किया, और पांच वृक्षों पर उनकी लाशें लटका दीं। लाशें सन्‍ध्‍या तक वृक्षों से लटकती रहीं।</verse>
				<verse number="27">यहोशुअ ने सन्‍ध्‍या के समय सेना-नायकों को आदेश दिया, और उन्‍होंने राजाओं की लाशें वृक्षों से उतार लीं, और उस गुफा में फेंक दीं, जहाँ वे भागकर छिप गए थे। उन्‍होंने गुफा के प्रवेश-द्वार पर बड़े-बड़े पत्‍थर रख दिए, जो आज तक वहां हैं।</verse>
				<verse number="28">यहोशुअ ने उसी दिन मक्‍केदाह नगर को पराजित कर दिया, और तलवार से उसके राजा और निवासियों को मार डाला। उसने नगर के सब प्राणियों का पूर्ण संहार कर दिया। एक प्राणी को भी जीवित नहीं छोड़ा। जैसा उसने यरीहो के राजा के साथ किया था वैसा ही मक्‍केदाह के राजा के साथ भी किया।</verse>
				<verse number="29">इसके पश्‍चात् यहोशुअ समस्‍त इस्राएलियों के साथ मक्‍केदाह नगर से लिब्‍नाह नगर की ओर बढ़ा। उसने लिब्‍नाह से युद्ध किया।</verse>
				<verse number="30">प्रभु ने लिब्‍नाह नगर तथा उसके राजा को इस्राएलियों के अधिकार में कर दिया। यहोशुअ ने लिब्‍नाह के राजा तथा उसमें रहनेवाले सब प्राणियों को तलवार से मार डाला। एक प्राणी को भी जीवित नहीं छोड़ा। जैसा उसने यरीहो के राजा के साथ किया था वैसा ही लिब्‍नाह के राजा के साथ भी किया।</verse>
				<verse number="31">तत्‍पश्‍चात् यहोशुअ समस्‍त इस्राएलियों के साथ लिब्‍नाह नगर से लाकीश नगर की ओर बढ़ा। उसने उसको घेर कर उसके विरुद्ध युद्ध आरम्‍भ कर दिया।</verse>
				<verse number="32">प्रभु ने लाकीश नगर को इस्राएलियों के अधिकार में कर दिया। यहोशुअ ने दूसरे दिन ही उस पर अधिकार कर लिया। जैसा उसने लिब्‍नाह में रहनेवाले सब प्राणियों को तलवार से मार डाला था वैसा ही लाकीश के साथ भी किया।</verse>
				<verse number="33">तब गेजर नगर का राजा होरम लाकीश की सहायता करने आया। पर यहोशुअ ने उसको तथा उसके सैनिकों को मार डाला। उसने उसका एक भी व्यक्‍ति जीवित नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="34">इसके बाद यहोशुअ समस्‍त इस्राएलियों के साथ लाकीश नगर से एग्‍लोन नगर की ओर बढ़ा। उन्‍होंने उसको घेर कर उसके विरुद्ध युद्ध आरम्‍भ कर दिया।</verse>
				<verse number="35">उन्‍होंने उसी दिन उस पर अधिकार कर लिया, और उसमें रहनेवाले सब प्राणियों को तलवार से मार डाला। जैसा यहोशुअ ने लाकीश के साथ किया था वैसा ही उसने एग्‍लोन नगर को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="36">तब यहोशुअ समस्‍त इस्राएलियों के साथ एग्‍लोन नगर से हेब्रोन नगर की ओर गया। उसने उसके विरुद्ध युद्ध आरम्‍भ कर दिया</verse>
				<verse number="37">और उस पर अधिकार कर लिया। उसने उसके राजा तथा उसमें रहनेवाले सब प्राणियों को तलवार से मार डाला। उसको तथा उसके गांवों को नष्‍ट कर दिया। उसने उसका एक भी प्राणी जीवित नहीं छोड़ा। जैसा उसने एग्‍लोन के साथ किया था, वैसा ही उसने हेब्रोन तथा उसमें रहनेवाले समस्‍त प्राणियों को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="38">तत्‍पश्‍चात् यहोशुअ समस्‍त इस्राएलियों के साथ दबीर नगर की ओर लौटा। उसने उसके विरुद्ध युद्ध आरम्‍भ कर दिया,</verse>
				<verse number="39">और उसके राजा को पराजित कर उस पर तथा उसके सब गांवों पर अधिकार कर लिया। उन्‍होंने उसमें रहनेवाले सब प्राणियों को तलवार से मार डाला और नगर को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया। उसने उसका एक भी प्राणी जीवित नहीं छोड़ा। जैसा यहोशुअ ने हेब्रोन और लिब्‍नाह नगर तथा उसके राजा के साथ किया था, वैसा ही उसने दबीर नगर तथा उसके राजा के साथ किया।</verse>
				<verse number="40">इस प्रकार यहोशुअ ने समस्‍त देश पर विजय प्राप्‍त कर ली। उसने पहाड़ी राज्‍यों, नेगेब प्रदेश, निचले भूमि-प्रदेश और पहाड़ियों की तराई के प्रदेशों के राजाओं को मार डाला। जैसी प्रभु परमेश्‍वर ने इस्राएलियों को आज्ञा दी थी, उसके अनुसार उन्‍होंने सब प्राणियों को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया। उन्‍होंने उन राज्‍यों का एक भी प्राणी जीवित नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="41">यहोशुअ ने दक्षिण के कादेश-बर्नेअ नगर से समुद्र तट के गाजा नगर तक, और गोशन प्रदेश से उत्तर के गिब्ओन नगर तक, विजय प्राप्‍त की।</verse>
				<verse number="42">यहोशुअ ने इन राजाओं और राज्‍यों को एक ही युद्ध अभियान के दौरान अपने अधिकार में किया था; क्‍योंकि इस्राएलियों के प्रभु परमेश्‍वर ने उनकी ओर से युद्ध किया था।</verse>
				<verse number="43">यहोशुअ समस्‍त इस्राएली सेना के साथ गिलगाल के पड़ाव में लौट आया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">हासोर के राजा याबीन ने यह समाचार सुना। उसने मादोन नगर के राजा योबाब को, शिमरोन नगर के राजा और अक्‍शाफ नगर के राजा को,</verse>
				<verse number="2">उत्तर के पहाड़ी क्षेत्र के राजाओं, किन्नेरेत के दक्षिण में यर्दन नदी की घाटी के राजाओं, निचले भूमि-प्रदेश के राजाओं और दोर नगर के निकट पश्‍चिमी समुद्रतटीय राजाओं को दूत भेजे।</verse>
				<verse number="3">उसने यर्दन नदी के दोनों किनारों पर बसे कनानी लोगों को, एमोरी, हित्ती, परिज्‍जी और पहाड़ी यबूसी जाति के लोगों को, और मिस्‍पाह देश के हेर्मोन पहाड़ की तराई में रहनेवाले हिव्‍वी जाति के लोगों को भी दूत भेजे।</verse>
				<verse number="4">अत: वे अपनी-अपनी विशाल सेना के साथ, जिसके सैनिकों की संख्‍या सागर-तट के रेतकणों के सदृश थी, अपने नगरों से बाहर निकले। उनके साथ उनके घोड़े और रथ थे।</verse>
				<verse number="5">इन राजाओं ने अपनी सेनाओं को संयुक्‍त किया, और इस्राएलियों से युद्ध करने के लिए मेरोम के जलाशय पर पहुँचे। वहाँ उन्‍होंने पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘इनसे मत डर; क्‍योंकि मैं कल, इस समय तक, इस्राएलियों के कारण इनका वध कर चुका हूंगा। तू इनके घोड़ों को पंगु बना देना, इनके रथों में आग लगा देना।’</verse>
				<verse number="7">अत: यहोशुअ ने अपने सैनिकों के साथ याबीन की सम्‍मिलित सेना पर, मेरोम के जलाशय पर अचानक आक्रमण कर दिया। वह उन पर टूट पड़ा।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने उन्‍हें इस्राएलियों के अधिकार में कर दिया, और उन्‍होंने उत्तर दिशा में महा सीदीन तथा मिसरपोत-मयिम तक और पूर्व दिशा में मिस्‍पेह की घाटी तक उनका पीछा किया और उन्‍हें मारा। जब तक शत्रु-सेना का एक भी व्यक्‍ति जीवित नहीं बचा तब तक वे उन्‍हें मारते रहे।</verse>
				<verse number="9">जैसा प्रभु ने यहोशुअ से कहा था, वैसा ही उसने किया: उसने उनके घोड़ों के पैर के पिछले भाग की नस काटकर उन्‍हें पंगु बना दिया और उनके रथों में आग लगा दी।</verse>
				<verse number="10">तब यहोशुअ वापस लौटा, और उसने हासोर नगर पर अधिकार कर लिया। उसने उसके राजा को तलवार से मार डाला। उस समय उन राज्‍यों में हासोर एक प्रमुख राज्‍य था।</verse>
				<verse number="11">इस्राएलियों ने हासोर नगर में रहनेवाले सब प्राणियों को तलवार से मार डाला। उन्‍हें पूर्णत: नष्‍ट कर दिया। एक भी प्राणी जीवित नहीं बचा। तत्‍पश्‍चात् यहोशुअ ने नगर में आग लगा दी।</verse>
				<verse number="12">यहोशुअ ने उन राजाओं और उनके नगरों पर अधिकार कर लिया। जैसी आज्ञा प्रभु के सेवक मूसा ने उसे दी थी, उसके अनुसार उसने उनके निवासियों को तलवार से मार डाला, उन्‍हें पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु हासोर नगर के अतिरिक्‍त जिसको यहोशुअ ने आग से भस्‍म कर दिया, इस्राएलियों ने उन नगरों में आग नहीं लगाई, जो टीलों पर स्‍थित थे।</verse>
				<verse number="14">इस्राएलियों ने इन नगरों की माल-सम्‍पत्ति और पशुओं को अपने लिए लूट लिया, पर मनुष्‍यों को तलवार से मार डाला; उन्‍हें नष्‍ट कर दिया। उन्‍होंने एक भी प्राणी जीवित नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="15">प्रभु ने अपने सेवक मूसा को यह आज्ञा दी थी। मूसा ने यही आज्ञा यहोशुअ को दी और यहोशुअ ने इस आज्ञा के अनुसार कार्य किया। जो आज्ञाएँ प्रभु ने मूसा को दी थीं, यहोशुअ ने उन सब के अनुसार कार्य किया।</verse>
				<verse number="16">इस प्रकार यहोशुअ ने समस्‍त देश पर, पहाड़ी क्षेत्र, समस्‍त नेगेब प्रदेश, गोशेन प्रदेश, निचले भूमि-प्रदेश, यर्दन घाटी, इस्राएली क्षेत्र के पहाड़ी भाग और उसके निचले भूमि-प्रदेश पर अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="17">उसके अधिकार-क्षेत्र की सीमा सेईर की ओर उठे हुए हालक पर्वत से हेर्मोन पहाड़ के दक्षिण में लबानोन की घाटी के बअल-गाद नगर तक थीं। यहोशुअ को अनेक दिन तक इन क्षेत्रों के राजाओं से युद्ध करना पड़ा। अन्‍त में उसने उन राजाओं को परास्‍त कर दिया, और उन्‍हें मार डाला, उनका वध कर दिया।</verse>
				<verse number="18"></verse>
				<verse number="19">गिब्ओन नगर में रहने वाले हिव्‍वी जाति के लोगों के अतिरिक्‍त किसी भी नगर-राज्‍य ने इस्राएलियों से सुरक्षा का अभयदान नहीं मांगा था। अत: युद्ध में उन्‍हें पराजित होना पड़ा।</verse>
				<verse number="20">यह प्रभु का कार्य था; क्‍योंकि उसने उनका हृदय कठोर कर दिया था कि वे इस्राएलियों से युद्ध करने के लिए अपने नगर से बाहर निकलें, जिससे उनको पूर्णत: नष्‍ट किया जा सके; उन पर दया-दृष्‍टि नहीं की जा सके वरन् उन्‍हें धरती से मिटाया जा सके, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।</verse>
				<verse number="21">उस समय यहोशुअ आया, और उसने हेब्रोन, दबीर और अनब नगरों के पहाड़ी क्षेत्रों में तथा यहूदा और इस्राएल प्रदेशों के पहाड़ी क्षेत्रों में रहनेवाले ऊंचे-ऊंचे अनक वंशियों का सफाया कर दिया। यहोशुअ ने उनके नगरों के साथ उन्‍हें पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="22">तब इस्राएल देश में अनक-वंशी नहीं रह गए। वे केवल गाजा, गत और अश्‍दोद नगरों में शेष रहे।</verse>
				<verse number="23">जैसा प्रभु मूसा से बोला था, उसके अनुसार यहोशुअ ने समस्‍त देश पर अधिकार कर लिया। उसने यह देश पैतृक अधिकार के लिए इस्राएली समाज को दे दिया। उसने उसको खण्‍डों में विभाजित किया, और प्रत्‍येक कुल को एक-एक खण्‍ड दे दिया। इस प्रकार युद्ध समाप्‍त हुआ, और देश को शान्‍ति मिली।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">इस्राएली सैनिकों ने यर्दन नदी के पूर्वी क्षेत्र के राजाओं को पराजित कर यर्दन घाटी सहित अर्नोन घाटी से हेर्मोन पर्वत तक के राज्‍यों पर अपना पैतृक अधिकार कर लिया। इस्राएलियों ने इन राजाओं को पराजित किया था:</verse>
				<verse number="2">हेश्‍बोन नगर में रहनेवाला एमोरी जाति का राजा सीहोन। उसके राज्‍य की सीमा अर्नोन घाटी के किनारे पर स्‍थित अरोएर नगर से, और घाटी के मध्‍य-बिन्‍दु से अम्‍मोन-राज्‍य की सीमा-रेखा यब्‍बोक नदी तक, (यह क्षेत्र आधे गिलआद के बराबर था।)</verse>
				<verse number="3">और यर्दन घाटी के पूर्व में, गलील की झील से मृत सागर के पूर्व में बेत-यशिमोत की ओर, और दक्षिण में पिस्‍गाह पर्वत के ढालू मैदान तक थी।</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने अश्‍तारोत और एद्रेई नगर में रहनेवाले रपाई जाति के अन्‍तिम वंशज और बाशान के राजा ओग को भी पराजित किया था।</verse>
				<verse number="5">उसके राज्‍य की सीमा के अन्‍तर्गत हेर्मोन पर्वत, सलकाह, गशूरी और मअकाती राज्‍यों की सीमा तक समस्‍त बाशान प्रदेश, आधा गिलआद प्रदेश, और हेश्‍बोन के राजा सीहोन की राज्‍य-सीमा तक का समस्‍त भूमि-प्रदेश था।</verse>
				<verse number="6">प्रभु के सेवक मूसा और इस्राएली लोगों ने उन्‍हें पराजित कर, उनकी भूमि पैतृक-अधिकार के लिए रूबेन तथा गाद कुल और अर्ध मनश्‍शे गोत्र को प्रदान कर दी थी।</verse>
				<verse number="7">यहोशुअ और इस्राएली सैनिकों ने यर्दन नदी के पश्‍चिमी तट के राजाओं को, लबानोन घाटी के बअल-गाद नगर से सेईर की ओर उठे हुए हालक पर्वत तक के राजाओं को पराजित किया। यहोशुअ ने उनकी भूमि शेष इस्राएली कुलों में बांट दी और उन्‍हें पैतृक अधिकार में दे दी।</verse>
				<verse number="8">इस भूमि के अन्‍तर्गत यह क्षेत्र था: पहाड़ी क्षेत्र, निचला भूमि-प्रदेश, यर्दन घाटी, पहाड़ियों का तराई प्रदेश, मरुस्‍थल और नेगेब प्रदेश। इस क्षेत्र में हित्ती, एमोरी, कनानी, परिज्‍जी, हिव्‍वी, और यबूसी जातियाँ रहती थीं।</verse>
				<verse number="9">यहोशुअ ने इन नगरों के राजाओं को परास्‍त किया था: यरीहो, ऐ (जो बेत-एल नगर के निकट है),</verse>
				<verse number="10">यरूशलेम, हेब्रोन,</verse>
				<verse number="11">यर्मूत, लाकीश,</verse>
				<verse number="12">एग्‍लोन, गेजर,</verse>
				<verse number="13">दबीर, गेदर,</verse>
				<verse number="14">होर्मा, अरद,</verse>
				<verse number="15">लिब्‍नाह, अदुल्‍लाम,</verse>
				<verse number="16">मक्‍केदाह, बेत-एल,</verse>
				<verse number="17">तप्‍पूअह, हेफर,</verse>
				<verse number="18">अपेक, लश्‍शारोन,</verse>
				<verse number="19">मादोन, हासोर,</verse>
				<verse number="20">शिमरोन-मरोन, अक्‍शाफ,</verse>
				<verse number="21">तअनक, मगिद्दो,</verse>
				<verse number="22">केदश, योक-नआम (कर्मेल का),</verse>
				<verse number="23">दोर (समुद्र तट का), गोयिम (गिलगाल का)</verse>
				<verse number="24">और तिर्सा। इस प्रकार कुल राजा इकत्तीस हुए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">अब यहोशुअ वृद्ध हो गया था। उसकी बहुत आयु हो गई थी। प्रभु ने उससे कहा, ‘तू अब वृद्ध हो गया। तेरी बहुत आयु हो गई। पर अभी देश के अनेक भागों पर अधिकार करना शेष है।</verse>
				<verse number="2">ये भाग रह गए हैं: पलिश्‍ती जाति का समस्‍त प्रदेश, गशूरी जाति का प्रदेश (</verse>
				<verse number="3">मिस्र देश की सीमा पर शीहोर नदी से उत्तर में एक्रोन नगर-राज्‍य की सीमा के अन्‍तर्गत का भूमि-भाग कनानी जाति का देश माना जाता था। पलिश्‍ती जाति के पांच सामन्‍त गाजा, अश्‍दोद, एश्‍कलोन, गत और एक्रोन नगरों में रहते थे।) और दक्षिण में अव्‍वी जाति का प्रदेश।</verse>
				<verse number="4">इसके अतिरिक्‍त कनानी जाति का समस्‍त प्रदेश, सीदोनी जाति का मआराह नगर, एमोरी राज्‍य-सीमा पर अपेक नगर तक,</verse>
				<verse number="5">गबाली जाति का प्रदेश, पूर्व में हेर्मोन पर्वत के नीचे स्‍थित बअल-गाद नगर से हमात घाटी के प्रवेश-द्वार तक का समस्‍त लबानोन प्रदेश।</verse>
				<verse number="6">इस प्रदेश के अन्‍तर्गत सीदोनी जाति के लोग भी आते हैं, जो लबानोन और मिस्रपोत-मइम के बीच पहाड़ियों पर रहते हैं। मैं स्‍वयं उन्‍हें इस्राएलियों के सम्‍मुख से निकाल दूंगा। जैसी आज्ञा मैंने तुझे दी है, उसके अनुसार उनकी भूमि को पैतृक अधिकार के लिए इस्राएलियों के मध्‍य बांट देना।</verse>
				<verse number="7">‘अब तू इस समस्‍त भूमि को नौ कुलों और अर्ध मनश्‍शे गोत्र के पैतृक-अधिकार के लिए विभाजित कर।’</verse>
				<verse number="8">रूबेन और गाद के कुलों तथा मनश्‍शे गोत्र के आधे लोगों को यर्दन नदी की पूर्व दिशा की भूमि पैतृक-अधिकार में प्राप्‍त हुई। प्रभु के सेवक मूसा ने उन्‍हें यही भूमि-भाग दिया था।</verse>
				<verse number="9">उनकी भूमि की सीमा-रेखा अर्नोन घाटी के किनारे स्‍थित अरोएर नगर से, घाटी के मध्‍य स्‍थित नगर से आरम्‍भ होकर दीबोन नगर तक मेदबा के समस्‍त पठार को स्‍पर्श करती थी।</verse>
				<verse number="10">इस क्षेत्र में एमोरी जाति के राजा सीहोन के सब नगर (जिसकी राजधानी हेश्‍बोन थी) तथा अम्‍मोनी राज्‍य की सीमा तक की भूमि थी।</verse>
				<verse number="11">इसके अतिरिक्‍त गिलआद प्रदेश, गशूरी और मअकाती जातियों का समस्‍त प्रदेश, हेर्मोन पर्वत, सलकाह नगर तक का समस्‍त बाशान प्रदेश,</verse>
				<verse number="12">ओग का राज्‍य, जो अश्‍तारोत और एद्रेई नगरों पर राज्‍य करता था, (ओग रपाई जाति का अन्‍तिम राजा था)। मूसा ने इन जातियों को पराजित कर निकाल दिया था।</verse>
				<verse number="13">फिर भी इस्राएली लोगों ने गशूरी और मअकाती जातियों को नहीं निकाला था। इसलिए गशूरी और मअकाती जातियां आज तक इस्राएली समाज के मध्‍य निवास करती हैं।</verse>
				<verse number="14">मूसा ने केवल लेवी कुल को पैतृक-अधिकार में भूमि नहीं दी थी। पर इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर को अग्‍नि में अर्पित किए जाने वाले चढ़ावे पर उनका स्‍थायी अधिकार होगा, ऐसा प्रभु ने मूसा से कहा था।</verse>
				<verse number="15">मूसा ने रूबेन कुल के परिवारों को उनकी संख्‍या के अनुसार पैतृक अधिकार के लिए भूमि प्रदान की थी।</verse>
				<verse number="16">उनकी भूमि की सीमा-रेखा अर्नोन घाटी के किनारे स्‍थित अरोएर नगर से, घाटी के मध्‍य स्‍थित नगर से, आरम्‍भ होकर मेदबा के समस्‍त पठार को स्‍पर्श करती थी।</verse>
				<verse number="17">इसके अतिरिक्‍त हेश्‍बोन नगर तथा पठार के ये नगर उसके अन्‍तर्गत थे: दीबोन, बामोत-बअल, बेतबअल-मओन,</verse>
				<verse number="18">याहस, कदेमोत, मेपाअत,</verse>
				<verse number="19">किर्यातइम, सिबमाह, घाटी के पहाड़ पर स्‍थित सेरेत-हश्‍शहर,</verse>
				<verse number="20">बेतपओर, पिस्‍गाह पहाड़ की ढाल और बेतयशीमोत;</verse>
				<verse number="21">इन नगरों को छोड़कर पठार के अन्‍य नगर और एमोरी जाति के राजा सीहोन के सब नगर, जिसकी राजधानी हेश्‍बोन थी। मूसा ने उसको पराजित किया था। मूसा ने मिद्यानी जाति के शासकों, एवी, रेकम, सूर, हूर और रेबा को भी पराजित किया था। ये सीहोन के अधीन राज्‍य करते और उसी देश में रहते थे।</verse>
				<verse number="22">जिन व्यक्‍तियों का इस्राएलियों ने तलवार से वध किया था, उनमें बओर का पुत्र, भविष्‍यवाणी करनेवाला बिल्‍आम भी था।</verse>
				<verse number="23">रूबेन कुल के क्षेत्र की सीमा यर्दन नदी थी। ये ही नगर और गांव पैतृक अधिकार में रूबेन कुल के परिवारों को दिए गए थे।</verse>
				<verse number="24">मूसा ने गाद कुल के परिवारों को उनकी संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्रदान की थी।</verse>
				<verse number="25">उनकी भूमि के अन्‍तर्गत यजेर नगर, गिलआद प्रदेश के समस्‍त नगर, रब्‍बाह नगर की पूर्व दिशा में स्‍थित अरोएर तक अम्‍मोनी जाति का आधा प्रदेश था।</verse>
				<verse number="26">उनका भूमि-क्षेत्र हेश्‍बोन नगर से रामत-मिस्‍पेह और बटोनीम तक, महनइम से दबीर की सीमा तक था।</verse>
				<verse number="27">यर्दन नदी की घाटी में उनके क्षेत्र के भीतर बेतहारम, बेतनिमराह, सूक्‍कोत, और साफोन नगर तथा हेश्‍बोन के राजा सीहोन का शेष राज्‍य था। उत्तर में गलील की झील तक यर्दन नदी उनकी सीमा थी। वहाँ से सीमा-रेखा पूर्व की ओर मुड़ जाती थी।</verse>
				<verse number="28">ये ही नगर और गांव पैतृक-अधिकार में गाद कुल के परिवारों को दिए गए थे।</verse>
				<verse number="29">मूसा ने मनश्‍शे के आधे गोत्र को पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्रदान की थी। यह मनश्‍शे के आधे गोत्र के परिवारों की संख्‍या के अनुसार बांटी गई थी।</verse>
				<verse number="30">उनकी भूमि-सीमा के अन्‍तर्गत महनइम, समस्‍त बाशान प्रदेश, बाशान के राजा ओग का समस्‍त राज्‍य, याईर के सब साठ नगर जो बाशान प्रदेश में थे।</verse>
				<verse number="31">इसके अतिरिक्‍त आधा गिलआद प्रदेश, तथा बाशान प्रदेश में ओग के राज्‍य के नगर अश्‍तारोत और एद्रेई थे। ये नगर मनश्‍शे के पुत्र माकीर के आधे वंशजों के परिवारों को पैतृक-अधिकार में प्रदान किए गए थे।</verse>
				<verse number="32">मूसा ने मोआब के मैदान में यरीहो और यर्दन नदी के पूर्व में ये ही भूमि-क्षेत्र पैतृक-अधिकार में वितरित किए थे।</verse>
				<verse number="33">किन्‍तु मूसा ने पैतृक-अधिकार के लिए लेवी कुल को भूमि प्रदान नहीं की थी। इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर ही उनकी पैतृक भूमि है, जैसा मूसा ने उनसे कहा था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">कनान देश में ये भूमि-भाग पैतृक-अधिकार में इस्राएलियों को प्राप्‍त हुए, जिन्‍हें पुरोहित एलआजर, यहोशुअ बेन-नून और इस्राएली कुलों के परिवारों के मुखियों ने उनके मध्‍य बांटा।</verse>
				<verse number="2">जैसी आज्ञा प्रभु ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार साढ़े नौ कुलों के क्षेत्र को चिट्ठी डालकर पैतृक-अधिकार के लिए निर्धारित किया गया।</verse>
				<verse number="3">मूसा ने अढ़ाई कुलों को यर्दन नदी की पूर्व दिशा में पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्रदान की थी; किन्‍तु उन्‍होंने इस्राएली समाज के मध्‍य लेवी कुल को पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्रदान नहीं की थी।</verse>
				<verse number="4">यूसुफ के वंशज दो गोत्रों में बंट गए थे: मनश्‍शे और एफ्रइम। लेवी कुल के लोगों को पैतृक-अधिकार में भूमि नहीं दी गई। पर इसके बदले में उन्‍हें रहने के लिए नगर तथा उनकी पशु-सम्‍पत्ति के लिए चरागाह दिए गए।</verse>
				<verse number="5">जैसा प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, वैसा ही इस्राएली लोगों ने किया। उन्‍होंने पैतृक-अधिकार के लिए भूमि बांट ली।</verse>
				<verse number="6">यहूदा कुल के लोग गिलगाल में यहोशुअ के पास आए। यपून्ने के पुत्र और कनिज्‍जी गोत्र के कालेब ने उससे कहा, ‘जो बातें प्रभु ने मेरे और तुम्‍हारे सम्‍बन्‍ध में अपने सेवक मूसा से कादेश-बर्नेअ नगर में की थीं, उन्‍हें तुम जानते हो।</verse>
				<verse number="7">जब प्रभु के सेवक मूसा ने इस देश का भेद लेने के लिए मुझे कादेश-बर्नेअ से भेजा था, तब मैं चालीस वर्ष का था। मैं सच्‍चे हृदय से भेद लेकर लौटा था।</verse>
				<verse number="8">पर जो भाई मेरे साथ गए थे, उन्‍होंने इस्राएली लोगों के हृदय को भय से आतंकित कर दिया था। फिर भी मैंने अपने प्रभु परमेश्‍वर का सच्‍चाई से अनुसरण किया था।</verse>
				<verse number="9">मूसा ने उस दिन यह शपथ खाई थी, “तुमने मेरे प्रभु परमेश्‍वर का सच्‍चाई से अनुसरण किया है, इसलिए जिस भूमि-खण्‍ड पर तुम्‍हारे पैर पड़ेंगे, वह तुम्‍हें और तुम्‍हारी सन्‍तान को सदा के लिए पैतृक-अधिकार में अवश्‍य ही दिया जाएगा।”</verse>
				<verse number="10">देखिए, प्रभु की कृपा से मैं अब तक जीवित हूं। जब प्रभु ने मूसा से ये शब्‍द कहे थे तब से पैंतालीस वर्ष व्‍यतीत हो गए। उन दिनों इस्राएली समाज निर्जन प्रदेश से गुजर रहा था। अब देखिए, मैं पचासी वर्ष का हूं।</verse>
				<verse number="11">मैं आज भी उतना ही हट्टा-कट्टा हूं जितना उस दिन था, जब मूसा ने मुझे भेद लेने के लिए भेजा था। युद्ध के लिए, युद्ध की अन्‍य सेवाओं के लिए जितनी शक्‍ति मुझमें उस समय थी, उतनी आज भी है।</verse>
				<verse number="12">जैसा प्रभु ने कहा था, उसके अनुसार, अब मुझे यह पहाड़ी क्षेत्र दीजिए। जब हम भेद लेकर लौटे थे, उस दिन तुमने हमारे मुंह से सुना था कि वहाँ अनक वंशी दानव रहते हैं, जिनके नगर ऊंचे-ऊंचे परकोटों से घिरे हैं। प्रभु मेरे साथ रहेगा, और मैं उन्‍हें वहां से निकाल दूंगा, जैसा प्रभु ने कहा भी है।’</verse>
				<verse number="13">यहोशुअ ने शुभ-कामना प्रकट की; और कालेब बेन-यपून्ने को पैतृक-अधिकार के लिए हेब्रोन नगर दे दिया।</verse>
				<verse number="14">यपून्ने के पुत्र और कनिज्‍जी गोत्र के कालेब ने इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर का सच्‍चाई से अनुसरण किया था; इसलिए आज तक हेब्रोन नगर कालेब के वंशजों के पैतृक-अधिकार में है।</verse>
				<verse number="15">इसके पूर्व हेब्रोन का नाम किर्यात-अर्बा था। अर्बा नामक व्यक्‍ति दानव-जाति का महान बलवान पुरुष था। इस प्रकार युद्ध समाप्‍त हुआ, और देश को शान्‍ति मिली।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">यहूदा कुल के लोगों को उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार चिट्ठी डालने पर यह भूमि-क्षेत्र प्राप्‍त हुआ। दक्षिण में एदोम की सीमा तक, सीन के निर्जन प्रदेश से दक्षिण-पश्‍चिम में कादेश नगर तक।</verse>
				<verse number="2">उनके क्षेत्र की दक्षिणी सीमा मृत सागर के छोर से, दक्षिण की ओर उन्‍मुख खाड़ी से आरम्‍भ होती थी।</verse>
				<verse number="3">यह सीमा-रेखा अक्रबीम के चढ़ाव से आरम्‍भ होकर दक्षिण दिशा में सीन की ओर जाती थी। यह नेगेब क्षेत्र से, कादेश-बर्नेअ तक जाती थी। यह हेस्रोन से होते हुए अद्दार पहुँचती; और वहाँ से कर्का की ओर मुड़ जाती थी।</verse>
				<verse number="4">यह अस्‍मोन को पार करती हुई, मिस्र की बरसाती नदी के किनारे-किनारे होती हुई भूमध्‍यसागर तक जाती थी। यहाँ सीमा-रेखा समाप्‍त हो जाती थी। यह यहूदा-कुल के भूमि-क्षेत्र की दक्षिणी सीमा थी।</verse>
				<verse number="5">यर्दन नदी के मुहाने तक मृत सागर ही यहूदा कुल के क्षेत्र की पूर्वी सीमा थी। उत्तरी सीमा यर्दन नदी के मुहाने पर मृत-सागर की खाड़ी से आरम्‍भ होती थी।</verse>
				<verse number="6">यह उत्तरी सीमा-रेखा बेत-होग्‍लाह पहुँचती, बेत-अराबाह से गुजरती हुई ‘बोहन की शिला’ पहुँचती थी (बोहन रूबेन का पुत्र था)।</verse>
				<verse number="7">सीमा-रेखा अकोर की घाटी से दबीर पहुँचती और उत्तरी दिशा में गिलगाल की ओर मुड़ती थी, जो घाटी की दक्षिणी दिशा में स्‍थित अदुम्‍मीम के चढ़ाव के सम्‍मुख है। वहाँ से सीमा-रेखा एन-शेमश के जलाशय पर पहुँचती, और आगे बढ़कर एन-रोगेल के जलाशय पर समाप्‍त हो जाती थी।</verse>
				<verse number="8">सीमा-रेखा उसके आगे बेन-हिन्नोम की घाटी पर चढ़कर, यबूसी पर्वत-श्रेणी के दक्षिण की ओर जाती थी, जहाँ यरूशलेम स्‍थित है। वहाँ से सीमा-रेखा पश्‍चिम की ओर हिन्नोम की घाटी के सम्‍मुख पहाड़ के शिखर को स्‍पर्श करती और रपाईम की घाटी के उत्तरी सीमान्‍त में पहुँचती थी।</verse>
				<verse number="9">सीमा-रेखा पहाड़ के शिखर से नेपतोह के झरने पर पहुँचती और वहाँ से एप्रोन पर्वत के निकट के नगरों को जाती थी। वहाँ से सीमा-रेखा बालाह (अर्थात् किर्यत-यआरीम) की ओर मुड़ जाती थी।</verse>
				<verse number="10">वह बालाह के पश्‍चिम में घूमती हुई शेईर के पहाड़ी क्षेत्र की ओर जाती थी। उसके पश्‍चात् यआरीम पहाड़ के उत्तरी भाग (अर्थात् कसालोन) को स्‍पर्श करती हुई बेतशेमश पर उतर जाती थी। वहाँ से तिम्‍नाह की ओर जाती थी।</verse>
				<verse number="11">सीमा-रेखा एक्रोन के उत्तर में पर्वत-श्रेणी को स्‍पर्श करती और शिक्रोन की ओर मुड़ जाती थी। वह बालाह पर्वत को पार करती, और यब्‍नएल पहुँचती थी। सीमा-रेखा भूमध्‍यसागर पर समाप्‍त हो जाती थी।</verse>
				<verse number="12">भूमध्‍यसागर का तटीय क्षेत्र पश्‍चिमी सीमा था। यहूदा वंशी परिवारों की पैतृक भूमि की यही सीमा थी।</verse>
				<verse number="13">यहोशुअ को प्रभु द्वारा दिए गए वचन के अनुसार यहोशुअ ने यहूदा-वंशी लोगों की भूमि के मध्‍य कालेब बेन-यपून्ने को पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्रदान की। यह भाग अनक के पिता अर्बा का नगर हेब्रोन था।</verse>
				<verse number="14">कालेब ने वहाँ से अनक के तीन पुत्रों, शेशय, अहीमन और तलमय को निकाल दिया।</verse>
				<verse number="15">तत्‍पश्‍चात् उसने वहाँ से दबीर नगर के निवासियों पर आक्रमण किया। (इसके पूर्व दबीर नगर को किर्यत-सेपर कहते थे)।</verse>
				<verse number="16">कालेब ने कहा, ‘जो व्यक्‍ति किर्यत-सेपर नगर पर विजय प्राप्‍त करेगा, उसके साथ मैं अपनी पुत्री अक्‍साह का विवाह करूंगा।’</verse>
				<verse number="17">कालेब के छोटे भाई कनज के पुत्र ओतनिएल ने किर्यत-सेपर नगर पर अधिकार कर लिया। कालेब ने उसके साथ अपनी पुत्री अक्‍साह का विवाह कर दिया।</verse>
				<verse number="18">जब वह आई तब ओतनिएल ने उससे कहा कि वह अपने पिता से भूमि मांगे। अत: वह कालेब के पास गई। जब वह गधे पर से नीचे उतरी, तब कालेब ने उससे पूछा, ‘तुझे क्‍या चाहिए?’</verse>
				<verse number="19">उसने उससे कहा, ‘मुझे एक उपहार दीजिए। आपने मेरा विवाह नेगेब के शुष्‍क भूमि-क्षेत्र में किया है, इसलिए मुझे पानी के झरने भी दीजिए।’ तब कालेब ने उसे ऊपरी और निचले झरने दे दिए।</verse>
				<verse number="20">यहूदा कुल के लोगों को उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार में ये नगर प्राप्‍त हुए।</verse>
				<verse number="21">यहूदा कुल के नगर, जो दक्षिण दिशा में एदोम राज्‍य की सीमा की ओर थे, ये थे: कब्‍सएल, एदर, यागूर,</verse>
				<verse number="22">कीनाह, दीमोनाह, अदआदाह,</verse>
				<verse number="23">केदश, हासोर, इतनान,</verse>
				<verse number="24">जीफ, टेलम, बआलोत,</verse>
				<verse number="25">हासोर-हदताह, करीयोत-हेसरोन (अर्थात् हासोर),</verse>
				<verse number="26">अमाम, शेमा, मोलादाह,</verse>
				<verse number="27">हसर-गद्दाह, हेश्‍मोन, बेत-पालट,</verse>
				<verse number="28">हसर-शूअल, बएर-शेबा, बिजयोत्‍याह,</verse>
				<verse number="29">बालाह, ईइम, एसम,</verse>
				<verse number="30">एल-तोलद, कसील, होर्माह,</verse>
				<verse number="31">सिक्‍लग, मद-मन्नाह, सन-सन्नाह,</verse>
				<verse number="32">लबाओत, शिलहीम, अइन और रिम्‍मोन। गांवों सहित समस्‍त नगरों की संख्‍या उनतीस थी।</verse>
				<verse number="33">देश के निचले भूमि-प्रदेश में स्‍थित नगर: एश्‍ताओल, सोर्आह, आश्‍नाह,</verse>
				<verse number="34">जानोह, एन-गन्नीम, तप्‍पूह, एनाम,</verse>
				<verse number="35">यर्मूत, अदुल्‍लाम, सोकोह, अजेकाह,</verse>
				<verse number="36">शअरइम, अदीतइम, गदेराह, गदे-रोतइम। गांवों सहित समस्‍त नगरों की संख्‍या चौदह थी।</verse>
				<verse number="37">ये नगर भी थे: सनान, हदाशाह, मिग्‍दल-गाद,</verse>
				<verse number="38">दिल्आन, मिस्‍पेह, योक्‍तएल,</verse>
				<verse number="39">लाकीश, बोस्‍कत, एग्‍लोन,</verse>
				<verse number="40">कब्‍बोन, लह्माम, कित्‍लीश,</verse>
				<verse number="41">गदेरोत, बेत-दागोन, नअमाह और मक्‍केदाह। गांवों सहित समस्‍त नगरों की संख्‍या सोलह थी।</verse>
				<verse number="42">अन्‍य नगर: लिब्‍नाह, एतर, आशान,</verse>
				<verse number="43">यिफ्‍ताह, अश्‍नाह, नसीब,</verse>
				<verse number="44">कईलाह, अक्‍जीब, और मारेशाह। गांवों सहित समस्‍त नगरों की संख्‍या नौ थी।</verse>
				<verse number="45">इनके अतिरिक्‍त एक्रोन नगर और उसके कस्‍बे तथा गांव,</verse>
				<verse number="46">एक्रोन और भूमध्‍यसागर के मध्‍य के सब नगर और कस्‍बे जो अश्‍दोद के समीप थे।</verse>
				<verse number="47">अश्‍दोद नगर, उसके कस्‍बे और गांव, गाजा नगर, उसके कस्‍बे और गांव; ये मिस्र की बरसाती नदी की सीमा तथा भूमध्‍यसागर के तट तक फैले थे।</verse>
				<verse number="48">ये पहाड़ी क्षेत्र के नगर भी थे: शामीर, यत्तीर, शोकोह,</verse>
				<verse number="49">दन्नाह, किर्यत-सन्नाह (अर्थात् दबीर),</verse>
				<verse number="50">अनाब, एश्‍तमोह, आनीम,</verse>
				<verse number="51">गोशन, होलोन और गिलोह। गांवों सहित समस्‍त नगरों की संख्‍या ग्‍यारह थी।</verse>
				<verse number="52">ये नगर भी थे: अरब, दूमाह, एश्आन,</verse>
				<verse number="53">यानिम, बेत-तप्‍पूह, अपेकाह,</verse>
				<verse number="54">हूम्‍टाह, किर्यत-अरबा (अर्थात् हेब्रोन) और सीओर। गांवों सहित समस्‍त नगरों की संख्‍या नौ थी।</verse>
				<verse number="55">इनके अतिरिक्‍त ये नगर भी थे: माओन, कर्मेल, जीफ, यूट्टाह,</verse>
				<verse number="56">यिज्रएल, योकदआम, जानोह,</verse>
				<verse number="57">कइन, गिब्आह और तिम्राह। गांवों सहित समस्‍त नगरों की संख्‍या दस थी।</verse>
				<verse number="58">ये नगर भी थे: हलहलू, बेत-सूर, गदोर,</verse>
				<verse number="59">मअरात, बेत-अनोत और एल-तकोन। गांवों सहित समस्‍त नगरों की संख्‍या छ: थी।</verse>
				<verse number="60">गांवों सहित ये दो नगर भी थे: किर्यत-बअल (अथवा किर्यत-यआरीम) और रब्‍बाह।</verse>
				<verse number="61">निर्जन प्रदेश में स्‍थित ये नगर भी थे: बेत-अराबाह, मिद्दीन, सकाकाह,</verse>
				<verse number="62">निब्‍शान, ‘लवण नगर’ और एनगेदी। गांवों सहित समस्‍त नगरों की संख्‍या छ: थी।</verse>
				<verse number="63">यहूदा कुल के लोग यरूशलेम-निवासी यबूसी जाति को नहीं निकाल सके। इसलिए यबूसी जाति के लोग आज भी यरूशलेम नगर में यहूदा के वंशजों के साथ रहते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">यूसुफ के वंशजों को यरीहो नगर के निकट, यर्दन नदी से यरीहो के जलाशय के पूर्व में निर्जन प्रदेश तक का भूमि-क्षेत्र दिया गया। उनके क्षेत्र की सीमा-रेखा यरीहो से आरम्‍भ होकर, पहाड़ी क्षेत्र से गुजरती हुई बेत-एल नगर तक जाती थी।</verse>
				<verse number="2">वह बेत-एल से लूज जाती, और वहां से अटारोत, जो अर्की जाति की सीमा था।</verse>
				<verse number="3">तत्‍पश्‍चात् सीमा-रेखा पश्‍चिम की ओर यप्‍लेटी जाति की सीमा की ओर बढ़ती और निचले बेत-होरोन तक पहुंचती थी। वहाँ से गेजर की ओर जाती, और भूमध्‍य-सागर पर समाप्‍त हो जाती थी।</verse>
				<verse number="4">यूसुफ के पुत्र मनश्‍शे और एफ्रइम के वंशजों को यही भूमि-क्षेत्र पैतृक अधिकार में प्राप्‍त हुआ।</verse>
				<verse number="5">एफ्रइम गोत्र के परिवारों के भूमि-क्षेत्र की सीमा यह थी: उनकी पूर्वी सीमा उपरले बेत-होरोन तक अट्रोत-अद्दार थी।</verse>
				<verse number="6">वहां से सीमा-रेखा भूमध्‍यसागर पहुंचती थी। उनकी उत्तरी सीमा पर मिक्‍मतात स्‍थित था। सीमा-रेखा पूर्व में घूमकर तअनत- शिलोह की ओर जाती थी। वह वहां से गुजरती और पूर्व में यानोहाह को चली जाती थी।</verse>
				<verse number="7">तत्‍पश्‍चात् वह यानोहाह से अटारोत और नअरा की ओर नीचे उतरती थी। वहां से वह यरीहो पहुंचती और यर्दन नदी पर समाप्‍त होती थी।</verse>
				<verse number="8">तप्‍पूह से सीमा-रेखा पश्‍चिम में कानाह बरसाती नदी की ओर जाती और भूमध्‍यसागर में समाप्‍त होती थी। यही भूमि-क्षेत्र एफ्रइम के गोत्र के परिवारों की संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार में दिया गया।</verse>
				<verse number="9">इसके अतिरिक्‍त मनश्‍शे गोत्र की पैतृक-भूमि में स्‍थित निर्धारित कस्‍बे और उनके गांव भी एफ्रइम के वंशजों को दिए गए।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने गेजर नगर में रहने वाली कनानी जाति के लोगों को नहीं निकाला। इसलिए वे आज भी एफ्रइम के वंशजों के मध्‍य निवास करते हैं। पर वे बेगार करने के लिए गुलाम बना दिए गए हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">मनश्‍शे यूसुफ का ज्‍येष्‍ठ पुत्र था, इसलिए उसके वंशजों को भी चिट्ठी डालकर पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्रदान की गई। गिलआद का पिता और मनश्‍शे का ज्‍येष्‍ठ पुत्र माकीर एक सैनिक था; अत: उसे गिलआद और बाशान प्रदेश प्रदान किए गए।</verse>
				<verse number="2">मनश्‍शे के अन्‍य पुत्रों को भी उनके परिवारों के अनुसार भूमि दी गई। यूसुफ के पुत्र मनश्‍शे के अन्‍य पुत्र ये थे: अबीएजर, हेलक, अश्रीएल, शकेम, हेफर और शमीदा। ये मनश्‍शे गोत्र के परिवारों के मुखिया थे।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु हेफर, गिलआद का पुत्र, माकीर का पोता और मनश्‍शे का परपोता था; उसके पुत्र सलोफहद को पुत्र नहीं वरन् पुत्रियां उत्‍पन्न हुई थीं। उसकी पुत्रियों के ये नाम थे: महलाह, नोआह, होग्‍लाह, मिल्‍काह और तिर्साह।</verse>
				<verse number="4">वे पुरोहित एलआजर, यहोशुअ बेन-नून और इस्राएली नेताओं के पास आईं। उन्‍होंने कहा, ‘प्रभु ने मूसा को यह आज्ञा दी थी कि वह हमारे भाई-बन्‍धुओं के साथ हमें भी पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्रदान करें।’ अत: प्रभु के वचन के अनुसार उन्‍हें भी उनके चाचाओं के साथ पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्रदान की गई।</verse>
				<verse number="5">इस प्रकार यर्दन नदी के उस पार गिलआद और बाशान प्रदेश के अतिरिक्‍त मनश्‍शे के गोत्र को भूमि के दस भाग और प्राप्‍त हुए;</verse>
				<verse number="6">क्‍योंकि मनश्‍शे के पुत्रों के साथ उसकी पुत्रियों को भी पैतृक-अधिकार में भूमि प्राप्‍त हुई थी। मनश्‍शे के शेष वंशजों को गिलआद प्रदेश पैतृक-अधिकार के लिए प्रदान किया गया।</verse>
				<verse number="7">मनश्‍शे गोत्र के भूमि-क्षेत्र की सीमा आशेर से मिक्‍मतात तक थी, जो शकेम के पूर्व में था। सीमा-रेखा वहां से दक्षिण में एनतप्‍पूह के निवासियों की ओर चली गई थी।</verse>
				<verse number="8">यद्यपि तप्‍पूह प्रदेश पर मनश्‍शे के गोत्र का अधिकार था, पर मनश्‍शे की सीमा पर स्‍थित तप्‍पूह नगर एफ्रइम गोत्र के अधीन था।</verse>
				<verse number="9">सीमा-रेखा वहां से कानाह बरसाती नदी की ओर उतर जाती थी। यद्यपि कानाह नदी के दक्षिण में स्‍थित नगर मनश्‍शे क्षेत्र के अन्‍तर्गत थे, तो भी उन पर एफ्रइम का अधिकार था। मनश्‍शे क्षेत्र की सीमा-रेखा कानाह नदी के उत्तरी तट तक जाती और भूमध्‍यसागर में समाप्‍त हो जाती थी।</verse>
				<verse number="10">दक्षिण का देश एफ्रइम के गोत्र को, और उत्तर का देश मनश्‍शे को प्राप्‍त हुआ। उनकी सीमा-रेखा भूमध्‍यसागर थी। उनकी सीमा-रेखा उत्तर में आशेर क्षेत्र को, और दक्षिण में इस्‍साकार क्षेत्र को स्‍पर्श करती थी।</verse>
				<verse number="11">इस्‍साकार और आशेर के भूमि-क्षेत्रों में स्‍थित बेतशआन और उसके गांवों, इब्‍लआम तथा उसके गांवों, पर भी उनका अधिकार था। इसके अतिरिक्‍त दोर नगर और उसके गांवों, एन-दोर नगर और उसके गांवों, तअनख नगर और उसके गांवों, मगिद्दो नगर और उसके गांवों के निवासियों पर, तथा नाफत के तीसरे भाग पर उनका अधिकार था।</verse>
				<verse number="12">फिर भी मनश्‍शे के वंशज इन नगरों के निवासियों को निकाल न सके। अत: कनानी जाति उस क्षेत्र में निवास करती रही।</verse>
				<verse number="13">जब इस्राएली लोग शक्‍तिशाली हो गए, तब भी उन्‍होंने कनानी जाति के लोगों को नहीं निकाला। पर वे उनसे बेगार कराने लगे।</verse>
				<verse number="14">यूसुफ के वंशज यहोशुअ से बोले, ‘आपने क्‍यों हमें पैतृक-अधिकार के लिए पूरे देश का केवल एक भाग दिया? आपने क्‍यों एक बार ही चिट्ठी निकाली? हमारे गोत्र में लोगों की संख्‍या बहुत है; क्‍योंकि प्रभु ने हमें आशिष दी है।’</verse>
				<verse number="15">यहोशुअ ने उनसे कहा, ‘यदि तुम लोगों की संख्‍या बहुत है, और एफ्रइम का पहाड़ी प्रदेश तुम्‍हारे लिए अपर्याप्‍त है तो परिज्‍जी और रपाई जाति के प्रदेशों के जंगलों में जाओ, और वहां की भूमि को खेती-योग्‍य बनाओ।’</verse>
				<verse number="16">यूसुफ के वंशजों ने कहा, ‘एफ्रइम का पहाड़ी प्रदेश हमारे लिए पर्याप्‍त नहीं है। मैदान में निवास करने वाले कनानी लोगों के पास लोहे के रथ हैं। बेत-शआन नगर और उसके गांवों तथा यिज्रएल की घाटी में निवास करने वाले कनानी लोगों के पास भी लोहे के रथ हैं’</verse>
				<verse number="17">तब यहोशुअ ने यूसुफ के पुत्र एफ्रइम और मनश्‍शे के वंशजों से कहा, ‘तुम लोग संख्‍या में बहुत हो, इसलिए तुम्‍हारा गोत्र अत्‍यन्‍त बलवान है। तुम्‍हारे लिए केवल एक बार चिट्ठी नहीं निकाली जानी चाहिए।</verse>
				<verse number="18">पहाड़ी प्रदेश पर तुम्‍हारा अधिकार होगा। यद्यपि यह वन-प्रदेश है तथापि तुम उसको साफ कर खेती-योग्‍य बनाना; और उसके एक छोर से दूसरे छोर तक उस पर अधिकार कर लेना। चाहे कनानी लोगों के पास लोहे के रथ हों, चाहे वे तुमसे अधिक शक्‍तिशाली हों, फिर भी तुम उन्‍हें निकाल देना।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">इस्राएली समाज की समस्‍त मंडली शिलोह नगर में एकत्र हुई। उन्‍होंने वहाँ मिलन-शिविर की स्‍थापना की। समस्‍त देश पर उनका अधिकार हो चुका था। देश उनके सम्‍मुख प्रस्‍तुत था।</verse>
				<verse number="2">इस्राएली समाज के सात कुल शेष थे, जिन्‍हें पैतृक-अधिकार में भूमि अब तक प्राप्‍त नहीं हुई थी।</verse>
				<verse number="3">अत: यहोशुअ ने इस्राएलियों से कहा, ‘जो देश तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे पूर्वजों को दिया था, उसमें प्रवेश करने और उस पर अधिकार करने के लिए, तुम कब तक सुस्‍त बने रहोगे?</verse>
				<verse number="4">तुम प्रत्‍येक कुल में से तीन पुरुष चुनो। मैं उन्‍हें उस देश में भेजूंगा कि वे वहां जाकर उसका सर्वेक्षण करें, और जो भूमि-भाग उन्‍हें अपने कुल के लिए चाहिए, उसके विषय में लिख लें। तत्‍पश्‍चात् वे मेरे पास लौटेंगे।</verse>
				<verse number="5">वे शेष देश को सात भागों में विभाजित करेंगे। यहूदा कुल दक्षिण में अपने भूमि-भाग पर बना रहेगा। उत्तर में यूसुफ के पुत्र एफ्रइम और मनश्‍शे के लोगों की स्‍थिति यथावत् रहेगी।</verse>
				<verse number="6">तुम शेष देश के सात भागों का विवरण लिखकर मेरे पास लाना; तब मैं यहां, प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख चिट्ठी डालकर तुम्‍हारे लिए भूमि-भाग का निर्धारण करूंगा।</verse>
				<verse number="7">लेवी कुल को तुम्‍हारे साथ पैतृक अधिकार के लिए भूमि-भाग प्राप्‍त नहीं होगा; क्‍योंकि प्रभु की पुरोहिताई का पद ही उनका पैतृक-अधिकार है। गाद तथा रूबेन कुल और अर्ध-मनश्‍शे गोत्र को यर्दन नदी के उस पार, पूर्व दिशा में पैतृक-अधिकार के लिए भूमि-भाग प्राप्‍त हो चुका है, जिसको प्रभु के सेवक मूसा ने उन्‍हें प्रदान किया था।’</verse>
				<verse number="8">प्रत्‍येक कुल के तीन पुरुष जाने के लिए तैयार हुए। यहोशुअ ने उन्‍हें, जो उस देश के विषय में विवरण के लिए जा रहे थे, यह आदेश दिया, ‘देश का सर्वेक्षण करो और उसका विवरण लिखकर मेरे पास लौटो। मैं यहां, शिलोह में, प्रभु के सम्‍मुख चिट्ठी डालकर तुम्‍हारे लिए भूमि-भाग का निर्धारण करूंगा।’</verse>
				<verse number="9">अत: वे गए। उन्‍होंने समस्‍त देश का भ्रमण किया, और उसका विवरण एक पुस्‍तक में लिख लिया। उन्‍होंने देश को सात भागों में विभाजित किया, और उसके नगरों की सूची तैयार की। तत्‍पश्‍चात् वे शिलोह के पड़ाव पर यहोशुअ के पास आए।</verse>
				<verse number="10">यहोशुअ ने शिलोह में प्रभु के सम्‍मुख उनके लिए चिट्ठी डाली। इस प्रकार उसने वहां इस्राएली समाज को, उनके कुलों के अनुसार समस्‍त देश की भूमि, पैतृक-अधिकार के लिए बांट दी।</verse>
				<verse number="11">पहले क्रम में बिन्‍यामिन कुल के लोगों के लिए उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार चिट्ठी डाली गई। उन्‍हें पैतृक-अधिकार में यहूदा कुल और यूसुफ कुल के मध्‍य का भूमि-भाग प्राप्‍त हुआ।</verse>
				<verse number="12">उत्तर में उनकी भूमि की सीमा-रेखा यर्दन नदी से आरम्‍भ होती थी। वहां से वह यरीहो के उत्तर में पर्वत-श्रेणी पर चढ़ती, और पश्‍चिम की ओर मुड़कर पहाड़ी प्रदेश से होती हुई बेत-आवन के निर्जन प्रदेश में समाप्‍त होती थी।</verse>
				<verse number="13">सीमा-रेखा वहां से दक्षिण दिशा में लूज की ओर, लूज पर्वत-श्रेणी (अर्थात् बेत-एल) की ओर जाती थी। वहां से निचले बेत-होरोन के दक्षिण में स्‍थित पर्वत से होते हुए अट्रोत-अद्दार पर नीचे उतर जाती थी।</verse>
				<verse number="14">तत्‍पश्‍चात् सीमा-रेखा दूसरी दिशा में अग्रसर होती थी। बेत-होरोन के दक्षिण में स्‍थित इस पर्वत के पश्‍चिमी भाग से होती हुई सीमा-रेखा दक्षिण की ओर मुड़ जाती और किर्यत-बअल नगर (अर्थात् किर्यत-यआरीम) पहुँचती थी, जो यहूदा कुल के अधिकार में था। यह बिन्‍यामिन की पश्‍चिमी सीमा थी।</verse>
				<verse number="15">दक्षिणी सीमा किर्यत-यआरीम नगर के छोर से आरम्‍भ होती थी। वहाँ से पश्‍चिमी दिशा में नेप्‍तोह के जलाशय की ओर जाती थी।</verse>
				<verse number="16">सीमा-रेखा वहां से नीचे उतर कर उस पर्वत की सीमा को स्‍पर्श करती थी, जो बेन-हिन्नोम की घाटी के सम्‍मुख है, जो रपाई घाटी के उत्तरी किनारे पर है। तत्‍पश्‍चात् सीमा-रेखा हिन्नोम की घाटी में उतरती, यबूसी पर्वत-श्रेणी के दक्षिणी किनारे को स्‍पर्श करती हुई एन-रोगेल जलाशय पर नीचे उतर जाती थी।</verse>
				<verse number="17">वह वहां से मुड़ती और उत्तर दिशा में एन-शेमश की ओर अग्रसर होती, और अदुम्‍मीम के चढ़ाव के सामने स्‍थित गलीलोत की ओर चली जाती थी। वहां से वह ‘बोहन की शिला’ पर उतर जाती थी। (बोहन रूबेन का पुत्र था।)</verse>
				<verse number="18">वह वहां से बेत-अराबाह पर्वत-श्रेणी के उत्तर से गुजरती हुई यर्दन नदी की घाटी में उतर जाती थी।</verse>
				<verse number="19">सीमा-रेखा बेत-होग्‍लाह पर्वत-श्रेणी के उत्तर से जाती, और मृत सागर की उत्तरी खाड़ी पर, यर्दन नदी के दक्षिणी मुहाने पर समाप्‍त होती थी। यह दक्षिणी सीमा थी।</verse>
				<verse number="20">यर्दन नदी पूर्वी सीमा थी। बिन्‍यामिन कुल को उसके परिवारों की संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार के लिए यही भूमि-भाग प्राप्‍त हुआ, और उसकी ये ही सीमाएं थीं।</verse>
				<verse number="21">बिन्‍यामिन कुल के परिवारों को ये नगर प्राप्‍त हुए: यरीहो, बेत-होग्‍लाह, एमक-कसीस,</verse>
				<verse number="22">बेत-अराबाह, समारइम, बेत-एल,</verse>
				<verse number="23">अव्‍वीम पराह, ओप्राह,</verse>
				<verse number="24">कफर-अम्‍मोनी, ओफनी और गेबा। गाँवों सहित नगरों की संख्‍या बारह थी।</verse>
				<verse number="25">ये नगर भी थे: गिब्ओन, रामाह, बएरोत,</verse>
				<verse number="26">मिस्‍पेह, कपीराह, मोसाह,</verse>
				<verse number="27">रेकम, यिर्फएल, तर्अलाह,</verse>
				<verse number="28">सेलाह, एलफ, यबूस (अर्थात् यरूशलेम), गिबअत और किर्यत। गांवों सहित इन नगरों की संख्‍या चौदह थी। बिन्‍यामिन कुल के लोगों को उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार में यह भूमि-भाग प्राप्‍त हुआ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">दूसरे क्रम में शिमोन-कुल के लोगों के लिए, उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार चिट्ठी डाली गई। तब जो भूमि उन्‍हें पैतृक-अधिकार में प्राप्‍त हुई, वह यहूदा कुल की पैतृक भूमि के मध्‍य थी।</verse>
				<verse number="2">उनके पैतृक भूमि-भाग में ये नगर स्‍थित थे: बएरशेबा, शेबा, मोलादाह,</verse>
				<verse number="3">हसर-शूआल, बालाह, एसम,</verse>
				<verse number="4">एलतोलद, बतूल, होर्मा,</verse>
				<verse number="5">सिक्‍लग, बेत-मर्काबोत, हसर-सूसाह,</verse>
				<verse number="6">बेत-लबाओत और शारुहन। गाँवों सहित नगरों की संख्‍या तेरह थी।</verse>
				<verse number="7">इनके अतिरिक्‍त ये नगर भी थे: अइन, रिम्‍मोन, एतर और आशन। गाँवों सहित इन नगरों की संख्‍या चार थी।</verse>
				<verse number="8">इनके अन्‍तर्गत वे सब गांव भी थे जो इन नगरों के चारों ओर, तथा बअलत-बएर और नेगेब प्रदेश के रामाह नगर तक फैले थे। यही भूमि-भाग शिमोन कुल के लोगों को, उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार में प्राप्‍त हुआ।</verse>
				<verse number="9">जो भूमि-भाग शिमोन कुल को पैतृक-अधिकार में प्राप्‍त हुआ, वह यहूदा कुल के भूमि-भाग का एक भाग था। यहूदा कुल का भूमि-भाग उनकी आवश्‍यकता से अधिक था। इसलिए शिमोन कुल को यहूदा-कुल के भूमि-भाग के मध्‍य पैतृक-अधिकार में भूमि प्राप्‍त हुई।</verse>
				<verse number="10">तीसरे क्रम में जबूलून कुल के लोगों के लिए, उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार चिट्ठी डाली गई। जो भूमि उन्‍हें पैतृक-अधिकार में प्राप्‍त हुई, उसकी सीमा-रेखा सारीद नगर तक गई थी।</verse>
				<verse number="11">वह वहां से पश्‍चिमी दिशा में मरअलाह को जाती थी। वह आगे बढ़कर दब्‍बशत को स्‍पर्श करती, और उस नदी को स्‍पर्श करती, जो याक्‍नअम की पूर्व दिशा में बहती थी।</verse>
				<verse number="12">सारीद की दूसरी ओर, सीमा-रेखा पूर्व दिशा में किस्‍लात-ताबोर की सीमा तक जाती थी। वहां से दाबरत और दाबरत से यापीअ की ओर चढ़ जाती थी।</verse>
				<verse number="13">सीमा-रेखा वहां से पूर्व दिशा में गत्त-हेफर की ओर, अत्ताह-कासीन की ओर चढती थी। तत्‍पश्‍चात् वह रिम्‍मोन की ओर जाते हुए, नेआह की दिशा में मुड़ जाती थी।</verse>
				<verse number="14">उत्तर में सीमा-रेखा हन्नातोन की ओर इफ्‍तह-एल की घाटी में समाप्‍त होती थी।</verse>
				<verse number="15">इस सीमा-रेखा के अन्‍तर्गत ये नगर थे: कट्टात, नहलाल, शिमरोन, इद्अलाह और बेतलेहम। गांवों सहित नगरों की संख्‍या बारह थी।</verse>
				<verse number="16">जबूलून कुल के लोगों को उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार के लिए यही भूमि-भाग प्राप्‍त हुआ। इसमें उपर्युक्‍त नगर और गांव स्‍थित थे।</verse>
				<verse number="17">चौथे क्रम में इस्‍साकार कुल के लोगों के लिए उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार चिट्ठी डाली गई।</verse>
				<verse number="18">उनकी सीमा के अन्‍तर्गत ये नगर थे: यिज्रएल, कसुल्‍लोत, शूनेम,</verse>
				<verse number="19">हफारइम, शीओन, अनाहरत,</verse>
				<verse number="20">रब्‍बीत, किश्‍योन, एबस,</verse>
				<verse number="21">रेमत, एन-गन्नीम, एन-हद्दाह और बेत-पस्‍सेस।</verse>
				<verse number="22">सीमा-रेखा इन नगरों को भी स्‍पर्श करती थी: ताबोर, शहसूमाह और बेतशेमस। तत्‍पश्‍चात् यर्दन नदी पर समाप्‍त हो जाती थी। इसके अन्‍तर्गत गांवों सहित सोलह नगर थे।</verse>
				<verse number="23">इस्‍साकार कुल के लोगों को, उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार के लिए यही भूमि-भाग प्राप्‍त हुआ। इसमें उपर्युक्‍त नगर और गाँव स्‍थित थे।</verse>
				<verse number="24">पांचवें क्रम में आशेर कुल के लोगों के लिए उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार चिट्ठी डाली गई।</verse>
				<verse number="25">उनकी सीमा के अन्‍तर्गत ये नगर थे: हेल्‍कत, हली, बेटन, अक्‍शाफ,</verse>
				<verse number="26">अल्‍लाम-मेलक, अम्आद, और मिश्आल। सीमा-रेखा पश्‍चिम में कर्मेल और शीहोर-लिब्‍नात को स्‍पर्श करती थी।</verse>
				<verse number="27">तब वह पूर्व दिशा में अग्रसर होती, और बेत-दागोन की ओर जाती थी। वह जबूलून की सीमा तथा इफतह-एल की घाटी को स्‍पर्श करती और उत्तर की ओर बेत-एमक तथा नईएल की ओर बढ़ती थी। वह उत्तरी दिशा में काबूल,</verse>
				<verse number="28">एब्रोन, रहोब, हम्‍मोन, काना और महा सीदोन तक जाती थी।</verse>
				<verse number="29">तत्‍पश्‍चात् सीमा-रेखा रामाह की ओर मुड़ कर किलाबुन्‍द सोर नगर की ओर चली जाती थी। वह वहां से होसाह की ओर मुड़ती थी, और भूमध्‍यसागर में समाप्‍त होती थी।</verse>
				<verse number="30">इस सीमा-रेखा के अन्‍तर्गत गांवों सहित बाईस नगर थे: महलेब, अक्‍जीब, उम्‍माह, अपेक, रहोब, आदि।</verse>
				<verse number="31">आशेर कुल के लोगों को, उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार के लिए यही भूमि-भाग प्राप्‍त हुआ। इसमें उपर्युक्‍त नगर और गांव स्‍थित थे।</verse>
				<verse number="32">छठे क्रम में नफ्‍ताली कुल के लोगों के लिए उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार चिट्ठी डाली गई।</verse>
				<verse number="33">उनकी सीमा-रेखा हेलप, सअनन्नीम के बांज वृक्ष के सीमा-चिह्‍न, अदामी-नेकब, यब्‍नएल से होकर लक्‍कूम तक जाती थी, और यर्दन नदी पर समाप्‍त होती थी।</verse>
				<verse number="34">तत्‍पश्‍चात् वह पश्‍चिमी दिशा में अजनोत-ताबोर की ओर मुड़ जाती थी। वहां से हूकोक को जाती थी। वह दक्षिण में जबूलून की सीमा को, पश्‍चिम में आशेर की सीमा को, और यर्दन नदी के तट पर पूर्व दिशा में यहूदा की सीमा को स्‍पर्श करती थी।</verse>
				<verse number="35">ये किलाबन्‍द नगर नफ्‍ताली के भूमि-भाग में थे: सिद्दीम, सेर, हम्‍मत, रक्‍कत, किन्नेरेत,</verse>
				<verse number="36">अदामाह, रामाह, हासोर,</verse>
				<verse number="37">केदश, एद्रेई, एन-हासोर,</verse>
				<verse number="38">यिर्ओन, मिग्‍दल-एल, होरेम, बेत-अनत और बेतशेमश। गांवों सहित नगरों की संख्‍या उन्नीस थी।</verse>
				<verse number="39">नफ्‍ताली कुल के लोगों को उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार के लिए यही भूमि-भाग प्राप्‍त हुआ। इसमें उपर्युक्‍त नगर और गांव स्‍थित थे।</verse>
				<verse number="40">सातवें क्रम में दान कुल के लोगों के लिए उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार चिट्ठी डाली गई।</verse>
				<verse number="41">उनके भूमि-भाग की सीमा-रेखा के अन्‍तर्गत ये नगर थे: सोर्आह, एश्‍ताओल, ईरशामश,</verse>
				<verse number="42">शअलब्‍बीन, अय्‍यालोन, यित्‍लाह,</verse>
				<verse number="43">एलोन, तिम्‍नाह, एक्रोन,</verse>
				<verse number="44">एलतकेह, गिब्‍बातोन, बअलात,</verse>
				<verse number="45">यहूद, बने-बरक, गत-रिम्‍मोन,</verse>
				<verse number="46">मे-यर्कोन और रक्‍कोन। याफा के सामने का क्षेत्र उनकी सीमा के अन्‍तर्गत था।</verse>
				<verse number="47">जब दान के वंशजों के हाथ से पैतृक-अधिकार की भूमि निकल गई, तब उन्‍होंने लेशम पर आक्रमण कर दिया। उन्‍होंने लेशम को युद्ध में पराजित कर उस पर अधिकार कर लिया। उन्‍होंने तलवार से लेशम के नागरिकों को मार डाला। उन्‍होंने नगर को अपने अधिकार में कर लिया, और वे स्‍वयं वहां बस गए। उन्‍होंने अपने कुलपति दान के नाम पर लेशम का नाम ‘दान’ रखा था।</verse>
				<verse number="48">दान कुल के लोगों को, उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार पैतृक-अधिकार के लिए यही भूमि-भाग प्राप्‍त हुआ। इसमें उपर्युक्‍त नगर और गाँव स्‍थित थे।</verse>
				<verse number="49">जब इस्राएली लोगों ने पैतृक-अधिकार के लिए देश की भूमि का आबंटन-कार्य समाप्‍त किया, तब उन्‍होंने अपने साथ यहोशुअ बेन-नून को भी पैतृक-अधिकार के लिए भूमि-भाग दिया।</verse>
				<verse number="50">उन्‍होंने प्रभु के वचन के अनुसार उसे वही नगर दिया, जो उसने मांगा था: एफ्रइम के पहाड़ी प्रदेश में स्‍थित तिम्‍नत-सेराह नगर। यहोशुअ ने उसका पुन: निर्माण किया और वहां बस गया।</verse>
				<verse number="51">पुरोहित एलआजर, यहोशुअ बेन-नून और इस्राएली कुलों के परिवारों के मुखियों ने शिलोह में प्रभु के सम्‍मुख मिलन-शिविर के द्वार पर चिट्ठी डालकर ये ही भूमि-भाग पैतृक-अधिकार के लिए इस्राएली कुलों के मध्‍य बांटे। इस प्रकार उन्‍होंने भूमि का आबंटन-कार्य समाप्‍त किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">प्रभु यहोशुअ से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘तू इस्राएली समाज से यह कहना: “शरण-नगरों को निश्‍चित करो, जिनके विषय में मैंने मूसा के द्वारा तुमसे कहा था,</verse>
				<verse number="3">जिससे हत्‍यारा, जिसने बिना किसी अभिप्राय के अथवा अनजाने में हत्‍या की है, वहां भाग कर शरण ले सके। ये नगर रक्‍त-प्रतिशोधी से बचने के लिए तुम्‍हारे शरण-नगर होंगे।</verse>
				<verse number="4">हत्‍यारा किसी भी शरण-नगर में भाग कर जाएगा। वह उस नगर के प्रवेश-द्वार पर खड़ा होगा, और उस नगर के धर्मवृद्धों को स्‍पष्‍ट स्‍वर में बताएगा कि उससे किस स्‍थिति में हत्‍या हुई है। तब धर्मवृद्ध उसे नगर के भीतर ले जाएंगे और उसे रहने के लिए जगह देंगे। वह उनके साथ रहेगा।</verse>
				<verse number="5">यदि रक्‍त-प्रतिशोधी उसका पीछा करता हुआ वहां आएगा तो धर्मवृद्ध हत्‍यारे को उसके हाथ में नहीं सौंपेंगे; क्‍योंकि उसने अनजाने में अपने पड़ोसी की हत्‍या की है, पड़ोसी के प्रति पहले से उसकी घृणा नहीं थी।</verse>
				<verse number="6">जब तक वह न्‍याय के लिए मंडली के सम्‍मुख खड़ा नहीं होगा, और जब तक उस समय के महापुरोहित की मृत्‍यु न होगी, तब तक वह नगर में रहेगा। तत्‍पश्‍चात् हत्‍यारा अपने नगर को, जहां से वह भागकर आया है, अपने घर लौट जाएगा।” ’</verse>
				<verse number="7">अत: उन्‍होंने नफ्‍ताली के पहाड़ी प्रदेश में गलील के केदश नगर को एफ्रइम के पहाड़ी प्रदेश के शकेम नगर को और यहूदा के पहाड़ी प्रदेश में स्‍थित किर्यत-अर्बा (अर्थात् हेब्रोन) नगर को शरण-नगर निश्‍चित किया।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने यर्दन नदी के पूर्व में, निर्जन प्रदेश में यरीहो के पूर्व में पठार पर स्‍थित बेसर नगर को, जो रूबेन कुल के भूमि-भाग में था गिलआद के रामोत को, जो गाद कुल के भूमि-भाग में था, और बाशान प्रदेश के गोलान नगर को, जो मनश्‍शे गोत्र के भूमि-भाग में था, निश्‍चित किया।</verse>
				<verse number="9">ये नगर समस्‍त इस्राएली लोगों तथा उनके मध्‍य निवास करने वाले प्रवासियों के लिए निश्‍चित किए गए जिससे हत्‍यारा, जिसने बिना अभिप्राय के हत्‍या की है, वहां भाग कर शरण ले सके। जब तक वह न्‍याय के लिए उसी शरण-नगर में मंडली के सम्‍मुख खड़ा नहीं होगा तब तक वह नगर में रहकर रक्‍त-प्रतिशोधी के हाथ से अपने प्राण बचाएगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">लेवी कुल के परिवारों के मुखिया पुरोहित एलआजर, यहोशुअ बेन-नून और समस्‍त इस्राएली कुलों के परिवारों के मुखियों के पास आए।</verse>
				<verse number="2">वे कनान देश में स्‍थित शिलोह नगर में उनसे यह बोले, ‘प्रभु ने मूसा के द्वारा यह आज्ञा दी थी कि हमारे निवास के लिए हमें नगर प्रदान किए जाएं। इसके अतिरिक्‍त हमारे पशुओं के लिए उन नगरों के आस-पास चरागाह की भूमि भी दी जाए।’</verse>
				<verse number="3">अत: प्रभु के वचन के अनुसार इस्राएली लोगों ने पैतृक-अधिकार में प्राप्‍त अपने भूमि-भाग में से लेवी कुल को ये नगर और उनके आस-पास की चरागाह की भूमि दी:</verse>
				<verse number="4">पहले क्रम में कहात गोत्र के नाम पर चिट्ठी निकली। लेवीय पुरोहित जो पुरोहित हारून के वंशज थे उन्‍हें यहूदा, शिमोन और बिन्‍यामिन कुल के तेरह नगर प्राप्‍त हुए।</verse>
				<verse number="5">कहात गोत्र के शेष पुरोहितों को एफ्रइम गोत्र, दान कुल और अर्ध मनश्‍शे गोत्र के दस नगर प्राप्‍त हुए।</verse>
				<verse number="6">दूसरे क्रम में गेर्शोन गोत्र के नाम पर चिट्ठी निकली। अत: गेर्शोन गोत्र के पुरोहितों को इस्‍साकार, आशेर और नफ्‍ताली कुलों के, तथा बशान प्रदेश में निवास करने वाले अर्ध मनश्‍शे गोत्र के तेरह नगर प्राप्‍त हुए।</verse>
				<verse number="7">मरारी गोत्र के पुरोहितों को, उनके परिवारों की संख्‍या के अनुसार रूबेन, गाद और जबूलून कुलों के बारह नगर प्राप्‍त हुए।</verse>
				<verse number="8">जो आज्ञा प्रभु ने मूसा के द्वारा दी थी, उसके अनुसार इस्राएली लोगों ने लेवीय पुरोहितों को ये ही नगर और उनकी चरागाह-भूमि दी थी। उन्‍होंने यह कार्य चिट्ठी डालकर किया था।</verse>
				<verse number="9">ये यहूदा और शिमोन कुल के नगरों के नाम हैं, जो</verse>
				<verse number="10">कहाती गोत्र के हारून के वंशजों को, जो लेवीय पुरोहित थे, प्रदान किए गए। पहले क्रम में उनके नाम पर चिट्ठी निकली थी।</verse>
				<verse number="11">इस्राएलियों ने उन्‍हें ये नगर दिए: किर्यत-अर्बा (अर्बा अनक का पिता था) जिसको हेब्रोन नगर भी कहते हैं। यह यहूदा के पहाड़ी प्रदेश में स्‍थित है। इसके अतिरिक्‍त नगर के आसपास की चरागाह-भूमि भी दी।</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु इस्राएलियों ने किर्यत-अर्बा नगर के खेत और उसके गांव कालेब बेन-यपून्ने को पैतृक-अधिकार के लिए प्रदान किए थे।</verse>
				<verse number="13">इस्राएलियों ने पुरोहित हारून के वंशजों को ये नगर दिए: हेब्रोन (हत्‍यारे के लिए निश्‍चित किया गया शरण-नगर) और उसकी चरागाह की समस्‍त भूमि; लिब्‍नाह,</verse>
				<verse number="14">यत्तिर, एश्‍तमोअ,</verse>
				<verse number="15">होलोन, दबीर,</verse>
				<verse number="16">अइन, यूट्टाह और बेत-शेमश। इन नगरों के साथ उनकी चरागाह की समस्‍त भूमि भी दी। उन्‍होंने यहूदा और शिमोन कुलों के भूमि-भाग से नौ नगर दिए।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने तीसरे कुल बिन्‍यामिन के ये नगर दिए: गिब्ओन, गेबा,</verse>
				<verse number="18">अनातोत और अल्‍मोन, चरागाह की भूमि सहित कुल चार नगर।</verse>
				<verse number="19">इस प्रकार हारून के वंशज पुरोहितों को चरागाह-भूमि के साथ कुल तेरह नगर दिए गए।</verse>
				<verse number="20">लेवी कुल के कहाती गोत्र के शेष पुरोहितों को एफ्रइम गोत्र के नगर प्राप्‍त हुए।</verse>
				<verse number="21">उन्‍हें चरागाह की समस्‍त भूमि के साथ ये नगर दिए गए: शकेम (हत्‍यारे के लिए निश्‍चित किया गया शरण-नगर) जो एफ्रइम के पहाड़ी प्रदेश में था; गेजर,</verse>
				<verse number="22">किब्‍सइम और बेतहोरोन; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।</verse>
				<verse number="23">उन्‍हें दान कुल के ये नगर दिए गए: एलतके, गिब्‍तोन,</verse>
				<verse number="24">अय्‍यालोन और गत-रिम्‍मोन; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।</verse>
				<verse number="25">उन्‍हें अर्ध मनश्‍शे गोत्र के ये नगर दिए गए: तअनख और गत-रिम्‍मोन; चरागाह-भूमि सहित कुल दो नगर।</verse>
				<verse number="26">इस प्रकार शेष कहाती गोत्र को चरागाह-भूमि के साथ कुल दस नगर दिए गए।</verse>
				<verse number="27">लेवी कुल के गेर्शोन गोत्र के पुरोहितों को अर्ध मनश्‍शे गोत्र के ये नगर दिए गए: बाशान-प्रदेश में स्‍थित गोलान (हत्‍यारे के लिए निश्‍चित किया गया शरण-नगर) और बएश्‍तराह; चरागाह-भूमि सहित कुल दो नगर।</verse>
				<verse number="28">उन्‍हें इस्‍साकार कुल के ये नगर प्राप्‍त हुए: किश्‍योन, दाबरत,</verse>
				<verse number="29">यर्मूत और एन-गन्नीम; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।</verse>
				<verse number="30">उन्‍हें आशेर कुल के ये नगर प्राप्‍त हुए: मिश्आल, अबदोन,</verse>
				<verse number="31">हेलकात और रहोब; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।</verse>
				<verse number="32">उन्‍हें नफ्‍ताली कुल के ये नगर प्राप्‍त हुए: गलील प्रदेश में स्‍थित केदश (हत्‍यारे के लिए निश्‍चित किया गया शरण-नगर), हम्‍मोतदोर और कर्तान; चरागाह-भूमि सहित कुल तीन नगर।</verse>
				<verse number="33">इस प्रकार गेर्शोन गोत्र को चरागाह-भूमि के साथ कुल तेरह नगर प्राप्‍त हुए।</verse>
				<verse number="34">लेवी कुल के शेष गोत्र मरारी के पुरोहितों को जबूलून कुल के ये नगर प्राप्‍त हुए: योक्‍नआम, कर्ताह,</verse>
				<verse number="35">दिम्‍नाह, और नहलाल; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।</verse>
				<verse number="36">उन्‍हें रूबेन कुल के ये नगर प्राप्‍त हुए: बेसर, याहस,</verse>
				<verse number="37">कदेमोत और मेफाअत; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।</verse>
				<verse number="38">उन्‍हें गाद कुल के ये नगर प्राप्‍त हुए: गिलआद प्रदेश में स्‍थित रामोत (हत्‍यारे के लिए निश्‍चित किया गया शरण-नगर), महनइम,</verse>
				<verse number="39">हेश्‍बोन और यजेर; चरागाह-भूमि सहित कुल चार नगर।</verse>
				<verse number="40">इस प्रकार लेवी कुल के शेष गोत्र, अर्थात् मरारी के अनेक परिवारों को कुल बारह नगर दिए गए।</verse>
				<verse number="41">जो नगर इस्राएली कुलों के नगरों में से, चरागाह-भूमि सहित लेवीय पुरोहितों को दिए गए, वे कुल अड़तालीस थे।</verse>
				<verse number="42">इन नगरों में से प्रत्‍येक नगर के चारों ओर चरागाह की भूमि थी।</verse>
				<verse number="43">यों प्रभु ने इस्राएली समाज को समस्‍त कनान देश दे दिया, जिसको प्रदान करने की शपथ उसने उनके पूर्वजों से खाई थी। उन्‍होंने उस पर अधिकार किया, और वे वहां बस गए।</verse>
				<verse number="44">जो शपथ प्रभु ने उनके पूर्वजों से खाई थी, उसके अनुसार उसने उनके चारों ओर शान्‍ति स्‍थापित की। प्रभु ने उनके सब शत्रुओं को उनके अधिकार में कर दिया था, इसलिए उनका एक भी शत्रु उनके सम्‍मुख खड़ा न हो सका।</verse>
				<verse number="45">प्रभु ने इस्राएली वंशजों की भलाई करने की प्रतिज्ञा की थी। इस प्रकार उसने समस्‍त अच्‍छे कामों को पूर्णत: पूरा किया। एक भी कार्य शेष नहीं रहा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">तब यहोशुअ ने रूबेन और गाद कुल के तथा अर्ध मनश्‍शे गोत्र के लोगों को बुलाया।</verse>
				<verse number="2">उसने उनसे कहा, ‘जो आज्ञाएं प्रभु के सेवक मूसा ने तुम्‍हें दी थीं, तुमने उन सब का पालन किया। जो-जो आदेश मैंने तुम्‍हें दिए, उनको भी तुमने सुना।</verse>
				<verse number="3">तुमने इतने दिन तक, आज तक, अपने जाति-भाई-बहिनों को अकेला नहीं छोड़ा, वरन् अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञाओं का तत्‍परता से पालन किया।</verse>
				<verse number="4">अब प्रभु परमेश्‍वर ने अपने वचन के अनुसार तुम्‍हारे जाति-भाई-बहिनों को शान्‍ति प्रदान की है। अत: अपने निवास-स्‍थान को, अपने पैतृक-अधिकार के भूमि-भाग को लौट जाओ। वह प्रभु के सेवक मूसा ने तुम्‍हें यर्दन नदी के उस पार दिया है।</verse>
				<verse number="5">प्रभु के सेवक मूसा ने तुम्‍हें आज्ञाएं और व्‍यवस्‍था दी हैं। तुम उनका पालन करना, और उनके अनुसार कार्य करना। अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रेम करना। उसके मार्ग पर चलना। उसकी आज्ञाओं का पालन करना। उससे सदा सम्‍बद्ध रहना। अपने सम्‍पूर्ण हृदय से और अपने सम्‍पूर्ण प्राण से उसकी सेवा करना।’</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् यहोशुअ ने उन्‍हें आशीर्वाद देकर उनके पैतृक भूमि-भाग को भेज दिया। वे अपने निवास-स्‍थान की ओर चले गए।</verse>
				<verse number="7">मूसा ने मनश्‍शे गोत्र के आधे लोगों को पैतृक-अधिकार के लिए बाशान प्रदेश में भूमि-भाग दिया था। परन्‍तु यहोशुअ ने मनश्‍शे गोत्र के शेष आधे लोगों को उनके जाति-भाई-बहिनों के साथ यर्दन नदी की पश्‍चिम दिशा में पैतृक अधिकार के लिए भूमि-भाग दिया था। जब यहोशुअ ने उन्‍हें आशीर्वाद देकर उनके निवास-स्‍थान की ओर भेजा</verse>
				<verse number="8">तब उसने उनसे कहा, ‘तुम प्रचुर धन-सम्‍पत्ति, असंख्‍य पशु, सोना-चांदी, पीतल, लोहा और कपड़े-लत्ते के साथ अपने निवास-स्‍थान को लौट रहे हो। यह तुमने अपने शत्रुओं से लूटा है। इस लूट के माल को अपने जाति-भाई-बहिनों में भी बांटना।’</verse>
				<verse number="9">अत: रूबेन और गाद कुल के तथा अर्ध मनश्‍शे गोत्र के लोग अपने-अपने भूमि-भाग को लौटे। उन्‍होंने शेष इस्राएली लोगों को कनान देश के शिलोह नगर पर छोड़ा, और गिलआद प्रदेश की ओर, अपने प्रदेश की ओर बढ़े, जिसको उन्‍होंने मूसा के द्वारा दिए गए प्रभु के वचन के अनुसार पैतृक-अधिकार में प्राप्‍त किया था।</verse>
				<verse number="10">जब रूबेन और गाद कुल के तथा अर्ध मनश्‍शे गोत्र के लोग यर्दन नदी के तट पर स्‍थित गलीलोत नगर में पहुँचे, जो कनान देश की सीमा के अन्‍तर्गत था, तब उन्‍होंने वहां एक भव्‍य और विशाल वेदी निर्मित की।</verse>
				<verse number="11">शेष इस्राएली लोगों ने यह सुना: ‘देखो, रूबेन और गाद कुल के तथा अर्ध मनश्‍शे गोत्र के लोगों ने कनान देश की सीमा पर, यर्दन नदी के उस पार हमारे क्षेत्र के सामने गलीलोत में एक वेदी निर्मित की है।’</verse>
				<verse number="12">जब शेष इस्राएली लोगों ने यह सुना तब समस्‍त इस्राएली मंडली उनसे युद्ध करने के लिए शिलोह में एकत्र हुई।</verse>
				<verse number="13">इस्राएली लोगों ने पुरोहित एलआजर के पुत्र पीनहास को रूबेन और गाद कुल के तथा अर्ध मनश्‍शे गोत्र के लोगों के पास गिलआद प्रदेश में भेजा।</verse>
				<verse number="14">पीनहास के साथ दस मुखिया भी गए। ये प्रत्‍येक कुल के प्रतिनिधि तथा इस्राएली गोत्रों के परिवारों के मुखिया थे।</verse>
				<verse number="15">ये गिलआद प्रदेश में आए। उन्‍होंने रूबेन और गाद कुल के तथा अर्ध मनश्‍शे के गोत्र के लोगों से कहा,</verse>
				<verse number="16">‘प्रभु की समस्‍त मंडली यह कहती है: “क्‍यों तुमने इस्राएल के परमेश्‍वर के प्रति यह विश्‍वासघात किया और प्रभु का अनुसरण करना छोड़ दिया? आज तुमने यह वेदी बनाकर प्रभु के प्रति विद्रोह किया है।</verse>
				<verse number="17">क्‍या हमने पओर नगर में कम अधर्म किया था? उस अधर्म के कारण प्रभु की मंडली के ऊपर महामारी आई थी। हम आज भी उस अधर्म से शुद्ध नहीं हो पाए हैं।</verse>
				<verse number="18">आज तुमने प्रभु का अनुसरण करना छोड़ दिया, और उससे विमुख हो गए! यदि आज तुम प्रभु से विद्रोह करोगे तो कल वह समस्‍त इस्राएली मंडली से क्रुद्ध होगा।</verse>
				<verse number="19">अत: यदि तुम्‍हारे पैतृक-अधिकार की भूमि अशुद्ध है, तो तुम प्रभु की निज भूमि में आ जाओ, जहां उसके निवास-स्‍थान का शिविर है। हमारे मध्‍य पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्राप्‍त कर लो। पहले से ही प्रभु परमेश्‍वर की एक वेदी है। अब एक और वेदी बनाकर प्रभु के प्रति विद्रोह मत करो और यों हमें भी विद्रोही मत बनाओ।</verse>
				<verse number="20">जेरह के पुत्र आकन की घटना स्‍मरण करो। उसने प्रभु के लिए अर्पित लूट की सामग्री के विषय में विश्‍वास-भंग किया था, और समस्‍त इस्राएली मंडली के प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठा था। अपने अधर्म के कारण न केवल वह नष्‍ट हुआ था, वरन् उसके साथ अन्‍य लोग भी।” ’</verse>
				<verse number="21">रूबेन और गाद कुल के तथा अर्ध मनश्‍शे गोत्र के लोगों ने इस्राएली मुखियों को उत्तर दिया,</verse>
				<verse number="22">‘परमेश्‍वर परम शक्‍तिमान है! प्रभु ही परमेश्‍वर है! परमेश्‍वर परम शक्‍तिमान है! प्रभु ही परमेश्‍वर है। केवल वह जानता है कि हमने ऐसा क्‍यों किया। अब तुम भी इस्राएल में यह जान लो! यदि हमने यह कार्य विद्रोह की भावना से अथवा प्रभु के प्रति विश्‍वास-भंग करने के उद्देश्‍य से किया है तो आज तुम हमें जीवित मत रहने देना।</verse>
				<verse number="23">यदि हमने प्रभु का अनुसरण छोड़ने के लिए इस वेदी का निर्माण किया है, अथवा वेदी पर अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि, अथवा सहभागिता-बलि चढ़ाने के लिए उसका निर्माण किया है तो स्‍वयं प्रभु हमसे प्रतिशोध ले!</verse>
				<verse number="24">पर नहीं; हमने यह कार्य विशेष कारण से किया है। हम चिन्‍तित हैं कि भविष्‍य में तुम्‍हारे वंशज हमारे वंशजों से यह कहेंगे, “इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर से तुम्‍हारा क्‍या काम?</verse>
				<verse number="25">प्रभु ने हमारे और तुम्‍हारे−रूबेन तथा गाद के−मध्‍य यर्दन नदी की सीमा निर्धारित की है। प्रभु के साथ तुम्‍हारा कोई साझा नहीं है।” इस प्रकार तुम्‍हारे वंशज हमारे वंशजों के हृदय से प्रभु की भक्‍ति समाप्‍त कर देंगे।</verse>
				<verse number="26">अत: हमने कहा, आओ, हम अग्‍नि-बलि अथवा बलि-पशु चढ़ाने के लिए नहीं,</verse>
				<verse number="27">वरन् हमारे तथा तुम्‍हारे, एवं हमारी तथा तुम्‍हारी आगामी पीढ़ियों के मध्‍य साक्षी-चिह्‍न के लिए एक वेदी निर्मित करें कि हम भी अग्‍नि-बलि, बलि-पशु तथा सहभागिता-बलि के द्वारा प्रभु के सम्‍मुख उसकी सेवा करते हैं और उसी की आराधना करते हैं। अत: तुम्‍हारे वंशज हमारे वंशजों से यह नहीं कह सकेंगे कि प्रभु के साथ हमारा कोई साझा नहीं है।</verse>
				<verse number="28">हमने सोचा था कि यदि यह बात हमसे या भविष्‍य में हमारे वंशजों से कभी कही जाएगी, तो हम यह कह सकेंगे, “इस वेदी को देखिए, जो प्रभु की वेदी के नमूने पर हमारे पूर्वजों ने निर्मित की थी। इसका निर्माण अग्‍नि-बलि अथवा बलि-पशु चढ़ाने के लिए नहीं, वरन् हमारे और तुम्‍हारे मध्‍य साक्षी-चिह्‍न के लिए किया गया है।”</verse>
				<verse number="29">प्रभु क्षमा करे! हम प्रभु के प्रति विद्रोह कदापि नहीं करेंगे। अपने प्रभु परमेश्‍वर की वेदी के अतिरिक्‍त, जो प्रभु के निवास-स्‍थान के शिविर के सम्‍मुख स्‍थित है, एक और वेदी का निर्माण नहीं करेंगे कि उस पर अपनी अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि अथवा बलि-पशु चढ़ाएं। हम ऐसा कार्य करके प्रभु का अनुसरण करना नहीं छोड़ेंगे।’</verse>
				<verse number="30">पुरोहित पीनहास और मंडली के नेताओं ने, इस्राएली गोत्रों के परिवारों के मुखियों ने, रूबेन और गाद कुल के तथा अर्ध मनश्‍शे गोत्र के लोगों की यह बात सुनी और उन्‍हें अपनी दृष्‍टि में अच्‍छी लगी।</verse>
				<verse number="31">पुरोहित एलआजर के पुत्र पीनहास ने रूबेन और गाद कुल के तथा अर्ध मनश्‍शे गोत्र के लोगों से कहा, ‘तुमने प्रभु से विश्‍वासघात नहीं किया। इसलिए अब हमें ज्ञात हुआ कि प्रभु निश्‍चय ही हमारे मध्‍य उपस्‍थित है। तुमने इस्राएली समाज को प्रभु के हाथों दण्‍डित होने से बचा लिया।’</verse>
				<verse number="32">पीनहास तथा नेतागण रूबेन और गाद कुल के लोगों के पास से गिलआद प्रदेश से लौटे। वे शेष इस्राएली समाज के पास कनान देश में आए। उन्‍होंने सब समाचार उन्‍हें सुनाया।</verse>
				<verse number="33">यह समाचार इस्राएली समाज को अपनी दृष्‍टि में अच्‍छा लगा। उन्‍होंने परमेश्‍वर की स्‍तुति की। उन्‍होंने रूबेन और गाद कुल के विरुद्ध युद्ध करने तथा उनके प्रदेश को, जहां वे रहते थे, नष्‍ट करने का विचार त्‍याग दिया।</verse>
				<verse number="34">रूबेन और गाद कुल के लोगों ने उस वेदी का नाम ‘साक्षी’ रखा। उन्‍होंने कहा, ‘यह वेदी हमारे बीच इस बात की साक्षी है कि प्रभु ही परमेश्‍वर है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">बहुत समय बीत गया। प्रभु ने इस्राएली समाज को उसके आस-पास के शत्रुओं से शान्‍ति प्रदान की। यहोशुअ वृद्ध हो गया था। उसकी बहुत आयु हो गई थी।</verse>
				<verse number="2">यहोशुअ ने समस्‍त इस्राएलियों को, उनके धर्मवृद्धों, मुखियों, शासकों और शास्‍त्रियों को बुलाया। उसने उनसे कहा, ‘अब मैं वृद्ध हो गया हूँ। मेरी बहुत आयु हो गई।</verse>
				<verse number="3">जो व्‍यवहार प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे कारण इन जातियों के साथ किया है, वह तुमने स्‍वयं देखा है। स्‍वयं प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे लिए इनसे युद्ध किया।</verse>
				<verse number="4">देखो, मैं उन समस्‍त जातियों की भूमि को जिन्‍हें मैं यर्दन नदी से पश्‍चिम में भूमध्‍य-सागर तक नष्‍ट कर चुका हूँ या जो बच गए हैं, तुम्‍हारे पैतृक-अधिकार के लिए सब कुलों में बांट चुका हूँ।</verse>
				<verse number="5">जो जातियाँ बच गई हैं, उन्‍हें प्रभु परमेश्‍वर पीछे हटा देगा, तुम्‍हारी आंखों के सामने से निकाल देगा, और तुम उनकी भूमि पर अधिकार कर लोगे, जैसा प्रभु परमेश्‍वर ने तुमसे कहा है।</verse>
				<verse number="6">अत: तुम मूसा की व्‍यवस्‍था की पुस्‍तक में लिखी आज्ञाओं का दृढ़तापूर्वक पालन करो, उनके अनुसार कार्य करो। न उससे बाईं ओर मुड़ना और न दाईं ओर।</verse>
				<verse number="7">तुम इन जातियों में, जो तुम्‍हारे मध्‍य शेष रह गई हैं, मत मिलना-जुलना। उनके देवताओं का नाम मत लेना। उन देवताओं के नाम की शपथ भी नहीं खाना। उनकी पूजा मत करना, और न झुककर उन की वन्‍दना करना।</verse>
				<verse number="8">वरन् जैसा आज तक तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर से सम्‍बद्ध रहे हो वैसा ही भविष्‍य में रहना।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने तुम्‍हारे सम्‍मुख से बड़ी और शक्‍तिशाली जातियों को निकाला। आज तक कोई जाति तुम्‍हारे सम्‍मुख खड़ी नहीं रह सकी।</verse>
				<verse number="10">तुम्‍हारा एक सैनिक शत्रुपक्ष के हजार सैनिकों को भगा सकता है; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हारे लिए उनसे युद्ध करता है, जैसा उसने तुमसे कहा है।</verse>
				<verse number="11">इसलिए अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रेम करने के लिए सदा तत्‍पर रहो!</verse>
				<verse number="12">यदि तुम प्रभु से विमुख हो जाओगे, और अपने मध्‍य निवास करने वाली इन शेष जातियों में घुल-मिल जाओगे, इनसे विवाह-सम्‍बन्‍ध स्‍थापित करोगे, उनकी कन्‍याओं से तुम विवाह करोगे और वे तुम्‍हारी कन्‍याओं से</verse>
				<verse number="13">तो तुम निश्‍चय जान लो कि प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हारे सम्‍मुख से इन जातियों को फिर नहीं निकालेगा। जब तक तुम इस उत्तम देश में, जो प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हें प्रदान किया है, नष्‍ट नहीं हो जाओगे, तब तक वे तुम्‍हारे लिए जाल और फन्‍दा बनी रहेंगी। वे तुम्‍हारी आँखों में किरकिरी के सदृश और पसलियों में कांटे के समान चुभेंगी।</verse>
				<verse number="14">‘देखो, अब मैं मृत्‍यु के उस मार्ग पर हूँ, जिस पर सब को चलना है। तुम सब अपने हृदय से, अपने अन्‍त:करण से जानते हो कि जिन अच्‍छे कामों को तुम्‍हारे लिए करने की प्रतिज्ञा प्रभु परमेश्‍वर ने की थी, उसने उन सब को पूर्ण किया। एक भी कार्य शेष नहीं रहा।</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु जैसा प्रभु परमेश्‍वर के वचन के अनुसार तुम्‍हारे हितार्थ सब भले कार्य सम्‍पन्न हुए, वैसा ही तुम्‍हारे अनिष्‍ट के लिए भी बुरे कार्य पूर्ण होंगे। जो देश प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हें दिया है, जब तक तुम उस पर नष्‍ट नहीं हो जाओगे तब तक वह तुम पर विपत्तियां ढाहता रहेगा।</verse>
				<verse number="16">यदि तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के विधान को भंग करोगे, जिसका पालन करने की आज्ञा उसने तुम्‍हें दी थी, और दूसरे देवताओं का अनुसरण कर उनकी पूजा करोगे, झुक कर उनकी वन्‍दना करोगे, तो तुम्‍हारे प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठेगा, और तुम इस उत्तम देश में, जिसको उसने तुम्‍हें प्रदान किया है, अविलम्‍ब नष्‍ट हो जाओगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">यहोशुअ ने शकेम नगर में इस्राएली कुलों के सब लोगों को एकत्र किया। उसने इस्राएलियों के धर्मवृद्धों, मुखियों, शासकों और शास्‍त्रियों को बुलाया। वे परमेश्‍वर के सम्‍मुख प्रस्‍तुत हुए।</verse>
				<verse number="2">यहोशुअ ने सब लोगों से कहा, ‘सुनो, इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: “प्राचीन काल में तुम्‍हारे पूर्वज फरात नदी की दूसरी ओर रहते थे। वे अन्‍य देवताओं की पूजा करते थे। उन पूर्वजों में से एक तेरह था, जो अब्राहम और नाहोर का पिता था।</verse>
				<verse number="3">तब मैंने तुम्‍हारे पूर्वज अब्राहम को फरात नदी की दूसरी ओर से निकाला और उसको समस्‍त कनान देश में भ्रमण कराया। मैंने उसके वंश को असंख्‍य बनाया। मैंने उसे इसहाक दिया।</verse>
				<verse number="4">मैंने इसहाक को याकूब और एसाव दिए। मैंने ही एसाव को पैतृक अधिकार के लिए सेईर पहाड़ी प्रदेश प्रदान किया। पर याकूब और उसके पुत्र मिस्र देश चले गए।</verse>
				<verse number="5">मैंने मूसा और हारून को भेजा। जो विनाशक कार्य मैंने मिस्र देश में किए, उनके द्वारा उस देश को नष्‍ट कर दिया, और उसके पश्‍चात् तुम्‍हें वहां से बाहर निकाल लिया।</verse>
				<verse number="6">मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला। वे मिस्र देश से निकलकर लाल सागर पर पहुंचे। मिस्र निवासियों ने रथों और अश्‍वारोहियों के साथ लाल सागर तक उनका पीछा किया।</verse>
				<verse number="7">तब तुम्‍हारे पूर्वजों ने मेरी दुहाई दी। मैंने उनके और मिस्र निवासियों के मध्‍य अन्‍धकार का आवरण डाल दिया। मेरे आदेश से सागर का जल उन पर चढ़ गया, और उसने उन्‍हें अपने भीतर समा लिया। जो कार्य मैंने मिस्र निवासियों के साथ किया, वह तुमने स्‍वयं अपनी आंखों से देखा है। तुम बहुत समय तक निर्जन प्रदेश में निवास करते रहे।</verse>
				<verse number="8">‘तब मैं तुम्‍हे यर्दन नदी की पूर्व दिशा में रहनेवाली एमोरी जाति के देश में लाया। उन्‍होंने तुमसे युद्ध किया। मैंने उन्‍हें तुम्‍हारे हाथ में दे दिया। तुमने उनके देश पर अधिकार कर लिया। इस प्रकार मैंने एमोरी जाति को तुम्‍हारे सामने नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="9">‘तत्‍पश्‍चात् मोआब का राजा, सिप्‍पोर का पुत्र बालाक, तुमसे युद्ध करने के लिए तैयार हुआ। उसने बओर के पुत्र बिल्‍आम को बुलाया कि वह तुम्‍हें अभिशाप दे।</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु मैंने बिल्‍आम की प्रार्थना नहीं सुनी। अत: उसने तुम्‍हें आशीर्वाद दिया। इस प्रकार मैंने बालाक के हाथ से तुम्‍हें मुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="11">‘इसके पश्‍चात् तुमने यर्दन नदी पार की। तुम यरीहो नगर आए। यरीहो नगर के निवासियों ने तथा एमोरी, परिज्‍जी, कनानी, हित्ती, गिर्गाशी, हिव्‍वी और यबूसी जातियों ने भी तुमसे युद्ध किया। परन्‍तु मैंने उन सब को तुम्‍हारे हाथ में दे दिया।</verse>
				<verse number="12">‘तब मैंने तुम्‍हारे आगे-आगे बर्रों का आतंक भेजा, जिन्‍होंने एमोरी जाति के दों राजाओं को तुम्‍हारे सामने से निकाल दिया। यह तुमने अपनी तलवार या धनुष के बल पर नहीं किया था।</verse>
				<verse number="13">मैंने तुम्‍हें ऐसा देश दिया, जिसकी भूमि पर तुमने परिश्रम नहीं किया। मैंने तुम्‍हें ऐसे नगर दिए, जिनका निर्माण तुमने नहीं किया, पर तुम उनमें निवास करते हो। तुम ऐसे अंगूर के उद्यान और जैतून के वृक्षों के फल खाते हो, जिनको तुमने नहीं लगाया।</verse>
				<verse number="14">‘इसलिए हे इस्राएलियो, अब प्रभु की भक्‍ति करो। निष्‍कपट भाव और सच्‍चाई से उसकी सेवा करो। जिन देवताओं की आराधना तुम्‍हारे पूर्वज मसोपोतामिया और मिस्र देश में करते थे, उन्‍हें भूल जाओ और केवल प्रभु की आराधना करो।</verse>
				<verse number="15">यदि प्रभु की आराधना करना तुम्‍हें अपनी दृष्‍टि में बुरा लगता है तो तुम्‍हें आज ही इस बात का निर्णय करना होगा कि तुम किसकी आराधना करोगे: क्‍या उन देवताओं की आराधना करोगे, जिनकी आराधना तुम्‍हारे पूर्वज मसोपोतामिया में करते थे? या एमोरी जाति के देवताओं की आराधना करोगे जिसके देश में तुम निवास कर रहे हो? जहां तक मेरा और मेरे परिवार का प्रश्‍न है, हम प्रभु ही की आराधना करेंगे।’</verse>
				<verse number="16">इस्राएली लोगों ने उत्तर दिया ‘प्रभु हमें क्षमा करें!’ उन्‍होंने कहा, ‘प्रभु को त्‍याग कर अन्‍य देवताओं की आराधना करने का विचार हम कभी नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="17">हमारा प्रभु परमेश्‍वर ही हमें तथा हमारे पूर्वजों को मिस्र देश से, दासत्‍व के घर से बाहर निकाल लाया है। उसने हमारी आंखों के सामने कितने आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करके अद्भुत चिह्‍न दिखाए। जिस-जिस मार्ग पर हम चले, जिन-जिन जातियों के देशों में से हम गुजरे, उन सब में प्रभु ने ही हमारी रक्षा की।</verse>
				<verse number="18">प्रभु ने ही सब जातियों को, इस देश में रहनेवाली एमोरी जाति को हमारे सामने से निकाला है। हम भी प्रभु की आराधना करेंगे; क्‍योंकि वह हमारा परमेश्‍वर है।’</verse>
				<verse number="19">यहोशुअ ने लोगों से कहा, ‘तुम प्रभु की आराधना नहीं कर सकते; क्‍योंकि वह पवित्र परमेश्‍वर है। वह ईष्‍र्यालु परमेश्‍वर है। वह तुम्‍हारे अपराधों और पापों को नहीं क्षमा करेगा।</verse>
				<verse number="20">यदि तुम प्रभु को त्‍यागकर अन्‍य जातियों के देवताओं की आराधना करोगे तो वह तुमसे विमुख हो जाएगा। वह तुम्‍हारी भलाई करने के पश्‍चात् भी तुम्‍हारा अनिष्‍ट कर सकता है। तुम्‍हें पूर्णत: नष्‍ट कर सकता है।’</verse>
				<verse number="21">पर इस्राएली लोगों ने यहोशुअ से कहा, ‘नहीं, नहीं! हम प्रभु ही की आराधना करेंगे।’</verse>
				<verse number="22">यहोशुअ ने कहा, ‘तुम स्‍वयं इस बात के गवाह हो कि तुमने ही प्रभु की आराधना करने का निर्णय किया है।’ उन्‍होंने कहा, ‘हम गवाह हैं!’</verse>
				<verse number="23">यहोशुअ ने कहा, ‘तब तुम अन्‍य जातियों के देवताओं की मूर्तियां, जो तुम्‍हारे मध्‍य स्‍थापित हैं, हटा दो; और इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर की ओर अपना हृदय लगाओ।’</verse>
				<verse number="24">लोगों ने यहोशुअ से कहा ‘हम अपने प्रभु परमेश्‍वर की आराधना करेंगे, और उसकी वाणी को सुनेंगे।’</verse>
				<verse number="25">अत: यहोशुअ ने उस दिन इस्राएली लोगों के लिए एक विधान स्‍थापित किया। उसने वहां शकेम में, संविधियों और न्‍यास-सिद्धान्‍त निश्‍चित किए।</verse>
				<verse number="26">उसने ये बातें परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था की पुस्‍तक में लिखीं। तत्‍पश्‍चात् उसने एक बड़ा पत्‍थर उठाया, और उसको प्रभु के निवास-स्‍थान में बांज वृक्ष के नीचे प्रतिष्‍ठित किया।</verse>
				<verse number="27">यहोशुअ ने सब लोगों से कहा, ‘देखो! यह पत्‍थर हमारा गवाह है। जो बातें प्रभु ने हमसे कही हैं, उन सब को इस पत्‍थर ने सुना है। इसलिए यदि तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर को धोखा दोगे तो यह पत्‍थर तुम्‍हारे विरुद्ध साक्षी देगा।’</verse>
				<verse number="28">उसके बाद यहोशुअ ने सब लोगों को विदा कर दिया। प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने पैतृक भूमि-भाग को लौट गया।</verse>
				<verse number="29">इन घटनाओं के पश्‍चात् प्रभु के सेवक यहोशुअ बेन-नून की एक सौ दस वर्ष की उम्र में मृत्‍यु हुई।</verse>
				<verse number="30">उन्‍होंने उसके शव को उसके पैतृक भूमि-भाग तिम्‍नत-सेराह नगर में गाड़ा, जो एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश में गाश पर्वत के उत्तर में स्‍थित है।</verse>
				<verse number="31">जब तक यहोशुअ जीवित रहा, इस्राएली लोग प्रभु की आराधना करते रहे। वे उसकी मृत्‍यु के पश्‍चात् भी प्रभु की आराधना करते रहे। उस समय तक इस्राएली धर्मवृद्ध जीवित थे। उन्‍हें उन सब आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों की स्‍मृति थी जो प्रभु ने इस्राएली समाज के लिए किए थे।</verse>
				<verse number="32">यूसुफ की अस्‍थियां इस्राएली लोग मिस्र देश से ले आए थे। उनको उन्‍होंने शकेम नगर के उस भूमि-भाग में गाड़ दिया जो याकूब ने शकेम के पिता हमोर के पुत्रों से चांदी के सौ सिक्‍कों में खरीदा था। इस भूमि-भाग पर यूसुफ के वंशजों का पैतृक-अधिकार था।</verse>
				<verse number="33">हारून के पुत्र एलआजर की मृत्‍यु हो गई। उन्‍होंने उसके शव को एलआजर के पुत्र पीनहास के नगर गिबहा में गाड़ा, जो उसे एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश में दिया गया था।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="7">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">इस्राएली लोगों ने यहोशुअ की मृत्‍यु के पश्‍चात् प्रभु से यह पूछा: ‘हममें से कौन कुल सर्वप्रथम कनान देश के निवासियों पर चढ़ाई करेगा, और उनसे युद्ध करेगा?’</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने उत्तर दिया, ‘यहूदा कुल चढ़ाई करेगा। देखो, मैंने कनान देश को उसके अधिकार में कर दिया है।’</verse>
				<verse number="3">अत: यहूदा के वंशजों ने अपने जाति-भाई शिमोन के वंशजों से कहा, ‘हमारे साथ उस भूमि-भाग पर चढ़ाई करो, जो हमारे लिए निर्धारित किया गया है। हम और तुम मिलकर कनानी लोगों से युद्ध करेंगे। इसके बाद हम तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारे भूमि-भाग में जाएँगे, जो तुम्‍हारे लिए निर्धारित किया गया है।’ अत: शिमोन के वंशज उनके साथ गए।</verse>
				<verse number="4">यहूदा के वंशजों ने कनान देश पर चढ़ाई कर दी। प्रभु ने कनानी और परिज्‍जी जातियों को उनके अधिकार में कर दिया। यहूदा के वंशजों ने उनके दस हजार सैनिकों को बेजक के क्षेत्र में पराजित किया।</verse>
				<verse number="5">उन्‍हें बेजक क्षेत्र में राजा अदोनी-बेजक मिला। उन्‍होंने उससे भी युद्ध किया और यों कनानी तथा परिज्‍जी जातियों को पराजित कर दिया।</verse>
				<verse number="6">अदोनी-बेजक भागा। परन्‍तु उन्‍होंने उसका पीछा किया और उसको पकड़ लिया। उन्‍होंने उसके हाथ-पैर के अंगूठे काट डाले।</verse>
				<verse number="7">अदोनी-बेजक ने कहा, ‘सत्तर राजा, जिनके हाथ-पैर के अंगूठे मैंने काट दिए थे मेरी भोजन की मेज के नीचे की जूठन खाते थे। जैसा मैंने किया था वैसा ही प्रतिफल ईश्‍वर ने मुझे दिया।’ वे उसको यरूशलेम नगर लाए, और वहाँ उसका देहान्‍त हो गया।</verse>
				<verse number="8">यहूदा के वंशजों ने यरूशलेम नगर पर आक्रमण किया और उसको अपने अधिकार में कर लिया। उन्‍होंने उसके निवासियों को तलवार से मौत के घाट उतारा और नगर में आग लगा दी।</verse>
				<verse number="9">तत्‍पश्‍चात् यहूदा के वंशज कनानी जाति के उन लोगों से युद्ध करने गए, जो पहाड़ी क्षेत्र, नेगेब प्रदेश और निचले भूमि-प्रदेश में निवास करते थे।</verse>
				<verse number="10">वे उन कनानियों से भी युद्ध करने गए, जो हेब्रोन नगर में रहते थे। (हेब्रोन का नाम पहले किर्यत-अर्बा था) उन्‍होंने वहाँ शेशय, अहीमन और तलमय को पराजित कर दिया।</verse>
				<verse number="11">वे वहाँ से दबीर नगर के निवासियों से युद्ध करने गए। दबीर का नाम पहले किर्यत-सेपर था।</verse>
				<verse number="12">कालेब ने कहा, ‘जो व्यक्‍ति किर्यत-सेपर पर आक्रमण करेगा और उसको अपने अधिकार में करेगा, उसके साथ मैं अपनी पुत्री अक्‍साह का विवाह कर दूँगा।’</verse>
				<verse number="13">कालेब के छोटे भाई कनज के पुत्र ओतनीएल ने किर्यत-सेपर पर अधिकार कर लिया। कालेब ने उसके साथ अपनी पुत्री का विवाह कर दिया।</verse>
				<verse number="14">जब वह आई तब ओतनीएल ने उससे कहा कि वह अपने पिता से भूमि माँगे। अत: वह कालेब के पास गई। जब वह गधे पर से नीचे उतरी तब कालेब ने उससे पूछा, ‘तुझे क्‍या चाहिए?’</verse>
				<verse number="15">उसने उससे कहा, ‘मुझे एक उपहार दीजिए। आपने मेरा विवाह नेगेब के शुष्‍क भूमि-क्षेत्र में किया है, इसलिए मुझे पानी के झरने भी दीजिए।’ तब कालेब ने उसे उपरले और निचले झरने दे दिए।</verse>
				<verse number="16">मूसा का ससुर होबाब केनी जाति का था। उसके वंशज यहूदा-वंशीय लोगों के साथ खजूर के नगर से यहूदा के निर्जन प्रदेश में गए। यह अराद नगर के निकट नेगेब प्रदेश में है। वे वहाँ के निवासियों के साथ। रहने लगे।</verse>
				<verse number="17">यहूदा के वंशज अपने जाति-भाई शिमोन के वंशजों के साथ गए। उन्‍होंने सफत नगर में निवास करने वाले कनानी लोगों को पराजित किया और नगर को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया। इसलिए उस नगर का नाम ‘होर्माह’ पड़ा।</verse>
				<verse number="18">यहूदा के वंशजों ने गाजा नगर और उसके क्षेत्र की भूमि, अश्‍कलोन नगर और उसके क्षेत्र की भूमि, तथा एकरोन नगर और उसके क्षेत्र की भूमि को भी अपने अधिकार में कर लिया।</verse>
				<verse number="19">प्रभु यहूदा के वंशजों के साथ था। अतएव उन्‍होंने समस्‍त पहाड़ी प्रदेश पर अधिकार कर लिया। वे मैदान में रहने वालों को नहीं निकाल सके; क्‍योंकि उनके पास लोहे के रथ थे।</verse>
				<verse number="20">उन्‍होंने हेब्रोन नगर कालेब को दे दिया, जैसा मूसा ने कहा था। कालेब ने अनक के तीनों पुत्रों को उस नगर से निकाल दिया।</verse>
				<verse number="21">बिन्‍यामिन के वंशजों ने यरूशलेम में रहनेवाली यबूसी जाति को नहीं निकाला। इसलिए यबूसी जाति के लोग बिन्‍यामिन के वंशजों के साथ यरूशलेम नगर में आज भी रहते हैं।</verse>
				<verse number="22">यूसुफ के वंशजों ने बेत-एल नगर पर चढ़ाई की। प्रभु उनके साथ था।</verse>
				<verse number="23">यूसुफ के वंशजों ने बेत-एल का भेद लेने के लिए गुप्‍तचर भेजे। बेत-एल नगर का नाम पहले लूज था।</verse>
				<verse number="24">गुप्‍तचरों ने नगर से बाहर निकलते हुए एक मनुष्‍य को देखा। उन्‍होंने उससे कहा, ‘हमें नगर में प्रवेश करने का मार्ग दिखाओ। तब हम तुम्‍हारे साथ दयापूर्ण व्‍यवहार करेंगे।’</verse>
				<verse number="25">अत: उसने उन्‍हें नगर में प्रवेश करने का मार्ग दिखा दिया। यूसुफ के वंशजों ने तलवार से बेत-एल के निवासियों को मार डाला, पर उस मनुष्‍य और उसके परिवार को छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="26">वह मनुष्‍य हित्ती जाति के देश में चला गया। उसने वहाँ एक नगर बसाया, और उसका नाम लूज रखा। उस नगर का आज भी यही नाम है।</verse>
				<verse number="27">मनश्‍शे गोत्र के लोगों ने इन नगरों और इनके आसपास के गाँवों के निवासियों को नहीं निकाला था: बेत-शआन, तअनख, दोर, इब्‍लआम और मगिद्दो। इसलिए कनानी उन नगरों और गाँवों में निवास करते रहे।</verse>
				<verse number="28">जब इस्राएली राष्‍ट्र शक्‍तिशाली हो गया तब वे कनानी लोगों से बेगार करवाने लगे। फिर भी उन्‍होंने उन्‍हें पूर्णत: वहाँ से नहीं निकाला।</verse>
				<verse number="29">एफ्रइम गोत्र के लोगों ने गेजर नगर में रहने वाले कनानी लोगों को नहीं निकाला था। अत: वे उनके मध्‍य गेजर में निवास करते रहे।</verse>
				<verse number="30">जबूलून के वंशजों ने किट्रोन नगर और नहलोल नगर के निवासियों को नहीं निकाला था। अत: कनानी उनके मध्‍य निवास करते रहे, और उनकी बेगार करते रहे।</verse>
				<verse number="31">आशेर के वंशजों ने इन नगरों के निवासियों को नहीं निकाला था: अक्‍को, सीदोन, अहलाब, अक्‍जीब, हेलबाह, अपीक और रहोब।</verse>
				<verse number="32">आशेर के वंशजों ने उन नगरों के निवासी कनानी लोगों को नहीं निकाला था, इसलिए वे कनानी लोगों के मध्‍य निवास करते रहे।</verse>
				<verse number="33">नफ्‍ताली के वंशजों ने बेत-शेमश नगर और बेत-अनात नगर के निवासियों को नहीं निकाला था: इसलिए वे उन नगरों के निवासी कनानी लोगों के मध्‍य निवास करते रहे। फिर भी बेत-शेमश और बेत-अनात नगर के निवासी उनकी बेगार करते थे।</verse>
				<verse number="34">एमोरी जाति के लोगों ने दान के वंशजों को पहाड़ी प्रदेश की ओर भगा दिया, और उन्‍हें मैदान में, नीचे उतरने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="35">अत: एमोरी लोग हर-हेरस, अय्‍यालोन और शअलबीम नगर में निवास करते रहे। परन्‍तु जब यूसुफ के वंशजों ने उन्‍हें दबाया तब वे उनकी बेगार करने लगे।</verse>
				<verse number="36">एमोरी राज्‍य की सीमा अक्रबीम के चढ़ाव से आरम्‍भ होती थी। वह सेला से निकलकर ऊपर की ओर जाती थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">प्रभु का दूत गिलगाल से बोकीम नामक स्‍थान गया। उसने समस्‍त इस्राएली समाज से कहा, ‘मैं तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाल कर इस देश में लाया, जिसको देने की शपथ मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों से खाई थी। मैंने उनसे यह कहा था: “मैं अपना विधान, जो मैंने तुम्‍हारे साथ स्‍थापित किया है, कभी भंग नहीं करूँगा;</verse>
				<verse number="2">और तुम इस देश के निवासियों के साथ सन्‍धि स्‍थापित मत करना। वरन् उनकी वेदियों को तोड़ डालना।” किन्‍तु तुमने मेरी वाणी नहीं सुनी। यह तुमने क्‍या किया?</verse>
				<verse number="3">इसलिए, अब मैं यह कहता हूँ: मैं तुम्‍हारे लिए इस देश के निवासियों को नहीं निकालूँगा। वे तुम्‍हारे बैरी हो जाएँगे। उनके देवता तुम्‍हारे लिए फन्‍दा बन जाएँगे।’</verse>
				<verse number="4">जब प्रभु के दूत ने ये बातें समस्‍त इस्राएली समाज से कहीं तब वे ऊंचे स्‍वर में रोने लगे।</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने उस स्‍थान का नाम ‘बोकीम’ रखा, और वहाँ प्रभु के लिए बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="6">यहोशुअ ने लोगों को भेज दिया। प्रत्‍येक इस्राएली कुल भूमि पर पैतृक-अधिकार करने के लिए अपने-अपने भूमि-भाग को चला गया।</verse>
				<verse number="7">इस्राएली लोग यहोशुअ के जीवनभर, तथा उसके पश्‍चात् धर्मवृद्धों के जीवनभर, प्रभु की सेवा करते रहे। इन धर्मवृद्धों ने प्रभु के उन सब महान् कार्यों को देखा था, जो प्रभु ने इस्राएलियों के हितार्थ किए थे।</verse>
				<verse number="8">तब प्रभु के सेवक, यहोशुअ बेन-नून की मृत्‍यु एक सौ दस वर्ष की उम्र में हुई।</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने उसके शव को उसके पैतृक भूमि-भाग के तिम्‍नत-हरेस नगर में गाड़ा, जो एफ्रइम प्रदेश में, गाश पर्वत के उत्तर में स्‍थित है।</verse>
				<verse number="10">यहोशुअ की समकालीन पीढ़ी भी अपने मृत पूर्वजों में जाकर मिल गई। उनके पश्‍चात् नई पीढ़ी का उदय हुआ। यह पीढ़ी न प्रभु को जानती थी, और न उसके आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों को जो उसने इस्राएलियों के हितार्थ किए थे।</verse>
				<verse number="11">इस्राएली लोगों ने वही किया जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा है। वे बअल देवताओं की सेवा करने लगे।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को त्‍याग दिया, जो उन्‍हें मिस्र देश से निकाल लाया था। वे अपने चारों ओर की जातियों के देवताओं का अनुसरण करने लगे। उन्‍होंने उन देवताओं की झुककर वंदना की। इस प्रकार उन्‍होंने प्रभु को चिढ़ाया।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने प्रभु को त्‍यागकर बअल देवता तथा अशेराह देवी की आराधना की।</verse>
				<verse number="14">अत: इस्राएलियों के प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठा। प्रभु ने उन्‍हें लुटेरों के हाथ सौंप दिया, जिन्‍होंने इस्राएलियों को लूटा। उसने उन्‍हें उनके चारों ओर के शत्रुओं के हाथ बेच दिया, जिसके कारण वे अपने शत्रुओं का सामना नहीं कर सके।</verse>
				<verse number="15">जब-जब वे युद्ध के लिए बाहर निकलते थे तब-तब प्रभु का हाथ उनका अनिष्‍ट करने के लिए उठ जाता था। ऐसा ही प्रभु ने कहा था। उसने उनसे यही शपथ खाई थी। वे बड़े संकट में पड़ गए।</verse>
				<verse number="16">तब प्रभु ने इस्राएलियों के लिए शासक नियुक्‍त किए, जिन्‍होंने उन्‍हें लुटेरों के हाथ से मुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु इस्राएलियों ने शासकों की बात भी नहीं सुनी। उन्‍होंने अन्‍य जातियों के देवताओं का अनुसरण कर वेश्‍या के सदृश प्रभु के प्रति विश्‍वासघात किया। उन्‍होंने उन देवताओं की झुककर वंदना की। जिस मार्ग पर उनके पूर्वज चले थे, उससे वे शीघ्र ही भटक गए। जैसा उनके पूर्वजों ने प्रभु की आज्ञाओं का पालन किया था वैसा उन्‍होंने नहीं किया।</verse>
				<verse number="18">जब प्रभु इस्राएलियों के लिए शासक नियुक्‍त करता था तब प्रभु उस शासक के साथ रहता था। प्रभु शासक के जीवनभर इस्राएलियों को उनके शत्रुओं के हाथ से मुक्‍त रखता था। जब वे अत्‍याचारी के अत्‍याचार तथा शत्रुओं के दबाव के कारण कराहते थे, तब प्रभु दया से द्रवित हो जाता था।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु उस शासक की मृत्‍यु के बाद इस्राएली प्रभु से विमुख हो जाते थे। वे अपने पूर्वजों की अपेक्षा अधिक बुरा व्‍यवहार करते थे। वे अन्‍य जातियों के देवताओं का अनुसरण करते थे। उनकी पूजा-आराधना करते थे। वे झुककर उनकी वंदना करते थे। उन्‍होंने अपनी बुरी प्रथाओं का, पूर्वजों के हठधर्म के मार्ग का, त्‍याग नहीं किया।</verse>
				<verse number="20">अत: प्रभु का क्रोध इस्राएलियों के प्रति भड़क उठा। उसने कहा, ‘जिस विधान का पालन करने के लिए मैंने इस राष्‍ट्र के पूर्वजों को आदेश दिया था, मेरे उस विधान को उन्‍होंने भंग किया है। इन्‍होंने मेरी वाणी नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="21">इसलिए जिन जातियों को यहोशुअ अपनी मृत्‍यु के समय छोड़ गया था, उनमें से एक जाति को भी मैं इनके लिए नहीं निकालूँगा,</verse>
				<verse number="22">जिससे मैं उन जातियों के द्वारा इस्राएलियों को कसौटी पर कस सकूँ कि वे अपने पूर्वजों के समान मेरे मार्ग पर चलने को तत्‍पर हैं अथवा नहीं।’</verse>
				<verse number="23">अत: प्रभु ने उन जातियों को तुरन्‍त नहीं निकाला जिन्‍हें उसने छोड़ दिया था और यहोशुअ के हाथ में नहीं सौंपा था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">प्रभु ने इन जातियों को छोड़ दिया था, जिससे इनके द्वारा इस्राएलियों की उस पीढ़ी की परीक्षा ली जा सके, जिसे कनान के किसी भी युद्ध का व्‍यावहारिक ज्ञान नहीं था।</verse>
				<verse number="2">यह इस्राएल की पीढ़ियों के हित में था कि वे युद्ध का ज्ञान प्राप्‍त करें। कम से कम वे इस्राएली लोग युद्ध-कला को सीखें जिन्‍हें पहले से युद्ध का व्‍यावहारिक ज्ञान नहीं था।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने इन जातियों को छोड़ दिया था: पलिश्‍ती जाति के पांच नगर-राज्‍य, समस्‍त कनानी जाति, सीदोनी जाति, और हिव्‍वी जाति, जो बअल-हेर्मोन पहाड़ से हमात के प्रवेश-मार्ग तक लबानोन पहाड़ पर रहती थी।</verse>
				<verse number="4">इन्‍हें इस्राएलियों की परीक्षा लेने के लिए छोड़ा गया था जिससे यह ज्ञात हो सके कि क्‍या इस्राएली प्रभु की उन आज्ञाओं का पालन करेंगे अथवा नहीं, जो प्रभु ने मूसा के द्वारा इस्राएलियों के पूर्वजों को दी थीं।</verse>
				<verse number="5">अत: इस्राएली लोग कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्‍जी, हिव्‍वी और यबूसी जातियों के मध्‍य बस गए।</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने उन की पुत्रियों से विवाह किया, और उनके पुत्रों के साथ अपनी पुत्रियों का विवाह किया। इस्राएली उन जातियों के देवताओं की सेवा भी करने लगे।</verse>
				<verse number="7">इस्राएलियों ने वही कार्य किया जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। वे अपने प्रभु परमेश्‍वर को भूल गए, और बअल देवता तथा अशेराह देवी की पूजा-आराधना करने गए।</verse>
				<verse number="8">प्रभु का क्रोध इस्राएलियों के प्रति भड़क उठा। उसने उन्‍हें मसोपोतामिया के राजा कूशन-रिश्‍आतइम के हाथ बेच दिया। इस्राएलियों ने आठ वर्ष तक कूशन-रिश्‍आतइम की गुलामी की।</verse>
				<verse number="9">तब उन्‍होंने प्रभु की दुहाई दी। प्रभु ने इस्राएलियों के लिए एक उद्धारकर्ता नियुक्‍त किया, जिसने उनको छुड़ाया। वह कालेब के छोटे भाई कनज का पुत्र ओतनीएल था।</verse>
				<verse number="10">प्रभु का आत्‍मा उस पर उतरा। उसने इस्राएलियों पर शासन किया। वह मसोपोतामिया के राजा कूशन-रिश्‍आतइम से युद्ध करने बाहर निकला। प्रभु ने राजा को उसके हाथ में सौंप दिया। कूशन-रिश्‍आतइम शासक ओतनीएल के अधीन हो गया।</verse>
				<verse number="11">इस प्रकार इस्राएलियों के देश में चालीस वर्ष तक शान्‍ति रही। तब कनज के पुत्र ओतनीएल की मृत्‍यु हो गई।</verse>
				<verse number="12">इस्राएलियों ने पुन: वही कार्य किया जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। प्रभु ने मोआब के राजा एग्‍लोन को इस्राएलियों के विरुद्ध शक्‍तिशाली बनाया; क्‍योंकि इस्राएलियों ने प्रभु की दृष्‍टि में बुरा कार्य किया था।</verse>
				<verse number="13">एग्‍लोन ने अपने पास अम्‍मोन जाति और अमालेक जाति को एकत्र किया, और वह इस्राएलियों से युद्ध करने गया। उसने इस्राएलियों को पराजित कर दिया, और खजूर के नगर पर अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="14">इस्राएलियों ने अठारह वर्ष तक मोआब के राजा एग्‍लोन की गुलामी की।</verse>
				<verse number="15">तब उन्‍होंने प्रभु की दुहाई दी। प्रभु ने इस्राएलियों के लिए एक उद्धारकर्ता नियुक्‍त किया। वह बिन्‍यामिन कुल के गेरा का पुत्र एहूद था। वह बाएं हाथ से काम करता था। इस्राएलियों ने उसके हाथ से मोआब के राजा एग्‍लोन को कुछ भेंट भेजी।</verse>
				<verse number="16">एहूद ने एक दोधारी तलवार बनाई थी, जो प्राय: आधा मीटर लम्‍बी थी। उसने उसको अपने कपड़े के नीचे दाहिनी जांघ पर लटका लिया।</verse>
				<verse number="17">तत्‍पश्‍चात् उसने मोआब के राजा एग्‍लोन को भेंट चढ़ाई। एग्‍लोन बड़ा मोटा था।</verse>
				<verse number="18">जब एहूद भेंट चढ़ा चुका तब उसने भेंट वहन करने वाले इस्राएली पुरुषों को भेज दिया,</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु वह गिलगाल की प्रतिमाओं के पास स्‍वयं लौट आया। उसने राजा से कहा, ‘मेरे पास आप के लिए गुप्‍त सन्‍देश है।’ राजा ने आदेश दिया, ‘हमें एकांत चाहिए।’ अत: उसके सब दरबारी उसके पास से बाहर चले गए।</verse>
				<verse number="20">एहूद उसके निकट आया। राजा अपने हवादार उपरले कक्ष में अकेला बैठा था। एहूद ने कहा, ‘मेरे पास आपके लिए परमेश्‍वर का एक गुप्‍त सन्‍देश है।’ अत: राजा अपने आसन से उठा।</verse>
				<verse number="21">एहूद ने अपना बायां हाथ बढ़ाया। उसने दाहिनी जांघ पर लटकती तलवार खींची, और उसके पेट में भोंक दी।</verse>
				<verse number="22">तलवार की धार के साथ उसकी मूठ भी पेट के भीतर चली गई। धार के ऊपर चर्बी लग गई। इस कारण उसने उसके पेट से तलवार बाहर नहीं निकाली। मल निकल पड़ा।</verse>
				<verse number="23">एहूद ने कक्ष के द्वार बन्‍द कर दिए, उनमें ताला लगा दिया और वह खिड़की से बाहर निकला।</verse>
				<verse number="24">जब एहूद निकल गया, तब राजा के सेवक आए। उन्‍होंने देखा कि हवादार उपरले कक्ष के द्वारों पर ताला लगा है। उन्‍होंने कहा, ‘महाराज हवादार कक्ष के शौचालय में गए हैं।’</verse>
				<verse number="25">अतएव वे जब तक थक नहीं गए तब तक प्रतीक्षा करते रहे। पर जब राजा ने उपरले कक्ष के द्वार नहीं खोले तब उन्‍होंने चाबी ली और द्वार खोले। उनका स्‍वामी भूमि पर मृत पड़ा था।</verse>
				<verse number="26">जब तक सेवक प्रतीक्षा करते रहे तब तक एहूद भाग निकला। वह गिलगाल की प्रतिमाओं से गुजरा। उसने सईराह में आश्रय लिया।</verse>
				<verse number="27">जब वह इस्राएली क्षेत्र में पहुँच गया तब उसने एफ्रइम पहाड़ी में नरसिंघा फूँका। इस्राएली उसके साथ पहाड़ी प्रदेश से नीचे उतरे। वह उनके आगे-आगे था।</verse>
				<verse number="28">उसने इस्राएलियों से कहा, ‘मेरे पीछे-पीछे आओ। प्रभु ने तुम्‍हारे शत्रु मोआबियों को तुम्‍हारे हाथ में सौंप दिया है।’ वे एहूद के पीछे गए। उन्‍होंने यर्दन नदी के घाटों पर, जो मोआब देश की ओर थे, अधिकार कर लिया, और एक भी मोआबी पुरुष को वहाँ से बचकर जाने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="29">उन्‍होंने उस समय मोआबी सेना के दस हजार बलिष्‍ठ और शक्‍तिवान सैनिक मार डाले। एक भी सैनिक भाग न सका।</verse>
				<verse number="30">मोआबी जाति के लोग उस दिन से इस्राएलियों के वश में हो गए। इस प्रकार इस्राएलियों के देश में अस्‍सी वर्ष तक शांति रही।</verse>
				<verse number="31">एहूद के पश्‍चात् अनात का पुत्र शमगर शासक हुआ। उसने हलवाहा के अंकुश से पलिश्‍ती सेना के छ: सौ सैनिकों का वध किया था। वह भी इस्राएलियों का उद्धारकर्ता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">इस्राएलियों ने एहूद की मृत्‍यु के बाद पुन: वही कार्य किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था।</verse>
				<verse number="2">अत: प्रभु ने उन्‍हें कनानी जाति के राजा याबीन के हाथ में बेच दिया। याबीन हासोर नगर में राज्‍य करता था। उसका सेनापति सीसरा था, जो हरोशेत-ह-गोइम में रहता था।</verse>
				<verse number="3">उसके पास लोहे के नौ सौ रथ थे। उसने बीस वर्ष तक निर्दयतापूर्वक इस्राएलियों पर अत्‍याचार किया। तब इस्राएलियों ने प्रभु की दुहाई दी।</verse>
				<verse number="4">लप्‍पीदोत की पत्‍नी दबोराह नामक एक महिला थी। वह नबिया थी और उस समय इस्राएलियों पर शासन कर रही थी।</verse>
				<verse number="5">वह एक खजूर वृक्ष के नीचे बैठती थी। “दबोराह का खजूर” एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश के बेत-एल और रामाह नगरों के मध्‍य स्‍थित था। इस्राएली न्‍याय के लिए उसके पास आते थे।</verse>
				<verse number="6">दबोराह ने अबीनोअम के पुत्र बारक के पास नफ्‍ताली प्रदेश के केदश नगर में दूत भेजा, और बारक को बुलाया। दबोराह ने बारक से कहा, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर तुझे यह आज्ञा देता है: “जा, और ताबोर पर्वत पर अपने लोगों को एकत्र कर। तू नफ्‍ताली और जबूलून कुल से दस हजार पुरुष लेना।</verse>
				<verse number="7">मैं तेरा सामना करने के लिए याबीन के सेनापति सीसरा को, उसके रथ और सेना के साथ, किशोन नदी के तट पर खींचकर लाऊंगा। तब मैं उसे तेरे हाथ में सौंप दूँगा।” ’</verse>
				<verse number="8">बारक ने दबोराह को उत्तर दिया, ‘यदि आप मेरे साथ जाएँगी तो मैं जाऊंगा। यदि आप मेरे साथ नहीं जाएँगी तो मैं भी नहीं जाऊंगा’</verse>
				<verse number="9">दबोराह ने कहा, ‘मैं निश्‍चय ही तेरे साथ जाऊंगी। किन्‍तु जिस अभियान पर तू जा रहा है, उसकी सफलता का श्रेय तुझे नहीं मिलेगा; क्‍योंकि प्रभु उस सेनापति सीसरा को एक स्‍त्री के हाथ में बेच देगा।’ तब दबोराह तैयार हुई। वह बारक के साथ केदश नगर गई।</verse>
				<verse number="10">बारक ने जबूलून और नफ्‍ताली कुल के लोगों को केदश नगर में बुलाया। दस हजार पुरुष उसके पीछे गए। दबोराह भी साथ गई।</verse>
				<verse number="11">केनी जाति के हेबर नामक पुरुष ने अन्‍य केनी-वंशजों से संबंध-विच्‍छेद कर लिया था। वह मूसा के ससुर होबाब के पुत्रों के गोत्र से भी अलग हो गया था। उसने केदश के समीप स-अन्नीम के बांजवृक्ष के पास पड़ाव डाला था।</verse>
				<verse number="12">जब सीसरा को सूचित किया गया कि अबीनोअम का पुत्र बारक ताबोर पर्वत गया है,</verse>
				<verse number="13">तब उसने हरोशेत-ह-गोइम नगर से लोहे के नौ सौ रथ और अपने सब सैनिक किशोन नदी के तट पर बुलाए।</verse>
				<verse number="14">दबोराह ने बारक से कहा, ‘उठ! आज वह दिन है, जब प्रभु तेरे हाथ में सीसरा को सौंप देगा। निस्‍सन्‍देह प्रभु तेरे आगे-आगे युद्ध करने आया है।’ अत: बारक ताबोर पर्वत से नीचे उतरा। उसके पीछे-पीछे दस हजार सैनिक उतरे।</verse>
				<verse number="15">प्रभु ने सीसरा को, उसके रथ और उसकी सेना को, बारक के सम्‍मुख भयाक्रांत कर दिया। सीसरा रथ से नीचे उतरा और पैदल ही भाग गया।</verse>
				<verse number="16">बारक ने हरोशेत-ह-गोइम तक सीसरा के रथों और उसकी सेना का पीछा किया। सीसरा की समस्‍त सेना तलवार से मार डाली गई। एक भी सैनिक नहीं बचा।</verse>
				<verse number="17">सीसरा पैदल भागता हुआ केनी जाति के हेबर की पत्‍नी याएल के तम्‍बू पर पहुँचा। हासोर नगर के राजा याबीन और हेबर के परिवार के मध्‍य मैत्रीपूर्ण सम्‍बन्‍ध थे।</verse>
				<verse number="18">याएल सीसरा से भेंट करने के लिए तम्‍बू से बाहर निकली। उसने सीसरा से कहा, ‘तम्‍बू के भीतर आइए, स्‍वामी। भीतर आइए। मत डरिए।’ अत: सीसरा उसके पास तम्‍बू के भीतर आया। याएल ने उसे कम्‍बल ओढ़ा दिया।</verse>
				<verse number="19">सीसरा ने उससे कहा, ‘मुझे पीने के लिए थोड़ा पानी दो। मुझे प्‍यास लगी है।’ याएल ने दूध का मशक खोल कर उसे दूध पिलाया, और फिर उसे कम्‍बल ओढ़ा दिया।</verse>
				<verse number="20">सीसरा ने उससे कहा, ‘तम्‍बू के द्वार पर खड़ी रहना। यदि कोई व्यक्‍ति आएगा और तुमसे यह पूछेगा, “यहाँ कोई पुरुष है?” तो तुम कहना, “कोई नहीं है।” ’</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु हेबर की पत्‍नी याएल ने तम्‍बू की एक खूंटी ली, और हाथ में हथौड़ा लिया। वह धीमे कदमों से उसके पास गई। सीसरा थकावट के कारण गहरी नींद में सो रहा था। याएल ने उसकी कनपटी में खूंटी ठोंक दी। खूंटी कनपटी से पार होकर भूमि में धंस गई। सीसरा तत्‍काल मर गया।</verse>
				<verse number="22">बारक सीसरा का पीछा करते हुए वहाँ आया। याएल उससे भेंट करने को तम्‍बू के बाहर निकली। उसने बारक से कहा, ‘तम्‍बू के भीतर आइए। जिस व्यक्‍ति को आप ढूँढ़ रहे हैं, उसे मैं आपको दिखाऊंगी।’ बारक उसके तम्‍बू के भीतर गया। वहाँ सीसरा मृत पड़ा था। उसकी कनपटी में तम्‍बू की खूंटी गड़ी हुई थी।</verse>
				<verse number="23">इस प्रकार परमेश्‍वर ने उस दिन कनानी जाति के राजा याबीन को इस्राएलियों के सामने नीचा दिखाया।</verse>
				<verse number="24">जब तक इस्राएलियों ने कनानी राजा याबीन का सर्वनाश नहीं कर दिया, तब तक वे उसे अधिकाधिक दबाते रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">उसी दिन दबोराह ने अबीनोअम के पुत्र बारक के साथ यह गीत गाया:</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएल के योद्धाओं ने केश बिखराए, लोग स्‍वेच्‍छा से युद्ध में गए, प्रभु को धन्‍य कहो!</verse>
				<verse number="3">‘ओ राजाओ, सुनो! ओ शासको, ध्‍यान दो! मैं प्रभु के लिए गीत गाऊंगा । इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर के लिए वाद्य बजाऊंगा।</verse>
				<verse number="4">‘प्रभु, जब तू सेईर देश से बाहर निकला, जब तूने एदोम के मैदान से प्रस्‍थान किया, तब भूमि कांपने लगी, और आकाश बरसने लगा, मेघ जल बरसाने लगे।</verse>
				<verse number="5">इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख, सीनय पर्वत के प्रभु के सामने, पर्वत कंपित हो गए!</verse>
				<verse number="6">‘अनात के पुत्र शमगर के दिनों में, याएल के दिनों में राजमार्गों पर कारवों का जाना बन्‍द हो गया था। तब यात्री पगडंडियों से जाते थे।</verse>
				<verse number="7">जब तक तू, ओ दबोराह, इस्राएल देश में माता के रूप में नहीं उठी तब तक इस्राएली गांव निर्जन पड़े रहे।</verse>
				<verse number="8">जब नए देवता चुने गए, तब नगर के प्रवेश-द्वार पर युद्ध आ गया। इस्राएली सेना के चालीस हजार सैनिकों के पास क्‍या ढाल और भाले दिखाई दिए?</verse>
				<verse number="9">मेरा हृदय इस्राएली सेना-नायकों को अर्पित है, जो लोगों के मध्‍य से स्‍वेच्‍छा से युद्ध में गए। प्रभु को धन्‍य कहो!</verse>
				<verse number="10">ओ सफेद गदहियों पर सवारी करनेवालो! कीमती कालीनों पर विराजनेवालो! ओ राजमार्ग के पथिको! इस बात पर विचार करो।</verse>
				<verse number="11">पनघट पर पानी भरनेवाली स्‍त्रियाँ उच्‍च स्‍वर में गीत गाती हैं; वे प्रभु की विजय के गीत गाती हैं; इस्राएली ग्रामीणों की विजय के गीत गाती हैं। तब प्रभु के लोग नगर के प्रवेश-द्वारों पर गए।</verse>
				<verse number="12">‘जाग, जाग, ओ दबोराह! जाग, जाग! गीत गा! उठ, बारक! ओ अबीनोअम के पुत्र, अपने युद्ध बन्‍दियों को प्रदर्शित कर!</verse>
				<verse number="13">कुलीन वर्ग के शेष लोग नीचे उतर गए, प्रभु के लोग उसकी ओर से शक्‍तिशाली शत्रु से युद्ध करने के लिए नीचे उतरे।</verse>
				<verse number="14">एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश से वे घाटी में आए । ओ बिन्‍यामिन के कुल, तेरे पीछे तेरे सम्‍बन्‍धी गए। माकीर गोत्र से सेना-नायक, शास्‍त्रियों की लाठी वहन करनेवाले जबूलून कुल के लोग नीचे उतरे।</verse>
				<verse number="15">इस्‍साकार के शासक दबोराह के साथ आए; इस्‍साकार बारक के प्रति निष्‍ठावान था। वे उसके पीछे घाटी में उतर पड़े। किन्‍तु रूबेन कुल के गोत्र अपने-अपने हृदय टटोलते रह गए।</verse>
				<verse number="16">क्‍यों तू भेड़शालाओं के मध्‍य बैठा था? क्‍या चरवाहों का बांसुरी-वादन सुनने के लिए? रूबेन कुल के गोत्र सोच-विचार करते रहे।</verse>
				<verse number="17">गिलआद-कुल यर्दन नदी के उस पार रह गया। क्‍यों दान के वंशज दूर जलयानों में लगे रहते हैं? आशेर कुल समुद्र तट पर निश्‍चल बैठा है। वह अपने बन्‍दरगाहों में शांति से निवास कर रहा है।</verse>
				<verse number="18">पर जबूलून कुल के लोगों ने, अपने प्राण को संकट में डालकर मृत्‍यु का सामना किया। नफ्‍ताली कुल के वंशजों ने भी ऊंचे मैदानी टीलों पर यही किया।</verse>
				<verse number="19">‘राजा आए। उन्‍होंने युद्ध किया। तब कनान के राजाओं ने तअनख पर मगिद्दो के जलाशय पर युद्ध किया; पर उन्‍हें लूट में चाँदी हाथ न लगी।</verse>
				<verse number="20">आकाश में से नक्षत्रों ने युद्ध किया। उन्‍होंने सीसरा के विरुद्ध अपनी कक्षा में से युद्ध किया।</verse>
				<verse number="21">कीशोन की प्रचण्‍ड धारा ने, सतत प्रवाहित प्रचण्‍ड धारा ने, कीशोन की प्रचण्‍ड धारा ने उन्‍हें बहा दिया। ओ मेरे प्राण, साहस से आगे बढ़!</verse>
				<verse number="22">अब घोड़ों के खुरों की टाप का स्‍वर उच्‍च हुआ; उसके जंगी घोड़ों के सरपट दौड़ने से यह स्‍वर हुआ।</verse>
				<verse number="23">प्रभु का दूत यह कहता है: “मेरोज नगर को शाप दो! उसके निवासियों को निश्‍चय ही शाप दो! क्‍योंकि वे प्रभु की सहायता करने, शक्‍तिशाली शत्रु के विरुद्ध प्रभु की सहायता करने नहीं आए।”</verse>
				<verse number="24">‘केनीय हेबर की पत्‍नी याएल सब स्‍त्रियों में धन्‍य है! तम्‍बुओं में निवास करनेवाली स्‍त्री-जाति में याएल सर्वाधिक धन्‍य है!</verse>
				<verse number="25">सीसरा ने पानी माँगा, उसने दूध दिया। वह राजसी पात्र में दही लाई।</verse>
				<verse number="26">याएल ने तम्‍बू की खूंटी पर हाथ रखा; उसने दाहिने हाथ से लोहार का हथौड़ा उठाया; और सीसरा पर प्रहार किया। उसने सीसरा का सिर कुचल दिया। उसकी कनपटी को फोड़ दिया। कनपटी को आरपार छेद दिया।</verse>
				<verse number="27">सीसरा के घुटने लड़खड़ाए! वह गिर पड़ा। वह याएल के पैरों पर निश्‍चल पड़ा था! जहाँ वह लड़खड़ाया वहीं मरकर गिर पड़ा।</verse>
				<verse number="28">‘सीसरा की माँ ने खिड़की से झांका, उसने चिलमन से बाहर निहारा: “सीसरा के रथ के आने में देर क्‍यों हो रही है? उसके रथों के टापने की आवाज को विलम्‍ब क्‍यों हो रहा है?”</verse>
				<verse number="29">तब उसकी सर्वाधिक बुद्धिमती सखी ने उसे उत्तर दिया, नहीं, उसने स्‍वयं अपने-आप को उत्तर दिया:</verse>
				<verse number="30">“निस्‍सन्‍देह वे लूट के माल को एकत्र कर, आपस में बांट रहे हैं, प्रत्‍येक पुरुष को एक या दो कन्‍याएँ; लूट के रंगीन वस्‍त्र, रंगीन, बेल-बूटेदार वस्‍त्र सीसरा को मिलेंगे; मेरे गले के लिए लूट में बेल-बूटेदार दो रूमाल मिलेंगे।”</verse>
				<verse number="31">‘यों, हे प्रभु, तेरे सब शत्रु मर मिटें! पर तेरे मित्र शक्‍ति के साथ उगते हुए सूर्य के सदृश हों!’ इस्राएलियों के देश में चालीस वर्ष तक शान्‍ति रही।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">इस्राएलियों ने वही कार्य किया जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। अत: प्रभु ने उन्‍हें सात वर्ष के लिए मिद्यानी जाति के हाथ में सौंप दिया।</verse>
				<verse number="2">मिद्यानियों की शक्‍ति इस्राएलियों पर छा गई। इस्राएलियों ने मिद्यानियों के कारण पहाड़ों पर अपने लिए गड्ढे, गुफाएँ और गढ़ बना लिए।</verse>
				<verse number="3">जब इस्राएली बीज बोते, तब मिद्यानी, अमालेकी और पूर्व के लोग आते और उन पर आक्रमण करते थे।</verse>
				<verse number="4">वे इस्राएली लोगों के विरुद्ध पड़ाव डालते और गाजा नगर तक उनके खेतों की उपज नष्‍ट कर देते थे। वे इस्राएलियों के लिए भोजन-वस्‍तु, भेड़, बैल और गधा भी नहीं छोड़ते थे।</verse>
				<verse number="5">वे अपने पशुओं और तम्‍बुओं के साथ चढ़ाई करते थे। वे टिड्डी दल के समान असंख्‍य होते थे। उनके सैनिकों और ऊंटों की गणना नहीं की जा सकती थी। जब वे आते, तब देश को उजाड़ देते थे।</verse>
				<verse number="6">मिद्यानियों के कारण इस्राएलियों की बड़ी दुर्दशा हो गई। तब इस्राएलियों ने प्रभु की दुहाई दी।</verse>
				<verse number="7">जब इस्राएलियों ने मिद्यानियों के कारण प्रभु की दुहाई दी</verse>
				<verse number="8">तब प्रभु ने इस्राएलियों के पास एक नबी भेजा। नबी ने उनसे कहा, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: “मैं तुम्‍हें मिस्र देश से लाया। मैंने ही तुम्‍हें दासत्‍व के घर से बाहर निकाला।</verse>
				<verse number="9">मैंने ही तुम्‍हें मिस्र देश के निवासियों के हाथ से मुक्‍त किया। मैंने तुम्‍हें उनके हाथ से मुक्‍त किया, जो तुम पर अत्‍याचार करते थे। मैंने तुम्‍हारे सम्‍मुख से उन्‍हें उनके देश से निकाल दिया और उनका वह देश तुम्‍हें दे दिया।</verse>
				<verse number="10">तब मैंने तुमसे यह कहा था: मैं तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर हूँ। तुम एमोरी जाति के देवताओं की, जिनके देश में निवास करोगे, पूजा मत करना। पर तुमने मेरी वाणी नहीं सुनी।” ’</verse>
				<verse number="11">प्रभु का दूत आया। वह ओप्राह नगर के एक बांज वृक्ष के नीचे बैठ गया। यह अबीएजरी गोत्र के योआश का वृक्ष था। उस समय उसका पुत्र गिद्ओन अंगूर पेरने के कोल्‍हू में गेहूँ साफ कर रहा था कि गेहूँ को मिद्यानियों की दृष्‍टि से छिपाया जा सके।</verse>
				<verse number="12">प्रभु के दूत ने दर्शन दिया। उसने गिद्ओन से कहा, ‘ओ महाबली योद्धा, प्रभु तेरे साथ है।’</verse>
				<verse number="13">गिद्ओन ने उससे कहा, ‘स्‍वामी, यदि प्रभु हमारे साथ है तो ये संकट हम पर क्‍यों आए? कहाँ गए प्रभु के आश्‍चर्यपूर्ण कार्य, जिनकी चर्चा हमारे बड़े-बूढ़े लोग हमसे करते हैं? वे हमसे कहते हैं: “निस्‍सन्‍देह, प्रभु ही हमें मिस्र देश से लाया है।” पर अब प्रभु ने हमें त्‍याग दिया, और मिद्यानियों के हाथ सौंप दिया है।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु उसकी ओर उन्‍मुख हुआ। उसने कहा, ‘अपनी इसी शक्‍ति के आधार पर जा और इस्राएलियों को मिद्यानियों के हाथ से मुक्‍त कर। निस्‍सन्‍देह मैं तुझे भेज रहा हूँ।’</verse>
				<verse number="15">पर गिद्ओन ने उससे कहा, ‘स्‍वामी, मैं कैसे इस्राएलियों को मुक्‍त कर सकता हूँ? मेरा वंश मनश्‍शे गोत्र में सबसे दुर्बल है। मैं अपने परिवार में सबसे छोटा हूँ।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु ने उससे कहा, ‘मैं तेरे साथ रहूँगा, और तू मिद्यानियों को इस प्रकार मार डालेगा मानो वे केवल एक मनुष्‍य हों!’</verse>
				<verse number="17">गिद्ओन ने उससे कहा, ‘यदि तेरी कृपादृष्‍टि मुझ पर हो तो मुझे कोई चिह्‍न दिखा, जिससे यह प्रकट हो कि तू ही मुझ से वार्तालाप कर रहा है।</verse>
				<verse number="18">जब तक मैं लौटकर न आऊं, तब तक तू यहाँ से मत जाना। मैं तेरे लिए अपनी भेंट लाऊंगा और उसको तेरे सम्‍मुख परोसूँगा।’ उसने कहा, ‘जब तक तू लौटकर नहीं आएगा तब तक मैं यहीं ठहरूँगा।’</verse>
				<verse number="19">अत: गिद्ओन घर में आया। उसने बकरी का एक बच्‍चा काटा और दस किलो आटे की बेखमीर रोटियाँ बनाईं। तत्‍पश्‍चात् वह मांस को टोकरी में, और शोरबा को एक बर्तन में रखकर बांज वृक्ष के नीचे गया। जब वह निकट पहुँचा</verse>
				<verse number="20">तब परमेश्‍वर के दूत ने उससे कहा, ‘मांस और बेखमीर रोटियाँ ले और उन्‍हें इस चट्टान पर रख दे। तत्‍पश्‍चात् शोरबे को उस पर उण्‍डेल दे।’ गिद्ओन ने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="21">तब प्रभु के दूत ने अपने हाथ की लाठी को मांस और बेखमीर रोटी की ओर बढ़ाया, और लाठी के छोर से उन्‍हें स्‍पर्श किया। उसी क्षण चट्टान से आग निकली, और उसने मांस तथा बेखमीर रोटी को भस्‍म कर दिया। प्रभु का दूत भी गिद्ओन की दृष्‍टि से ओझल हो गया।</verse>
				<verse number="22">तब गिद्ओन को अनुभव हुआ कि वह प्रभु का दूत था। गिद्ओन ने कहा, ‘हाय! हे मेरे स्‍वामी, हे प्रभु! मैंने प्रभु के दूत को साक्षात देखा!’</verse>
				<verse number="23">प्रभु ने उससे कहा, ‘तेरा कल्‍याण हो! मत डर! तू मेरे दर्शन के कारण नहीं मरेगा!’</verse>
				<verse number="24">गिद्ओन ने वहाँ प्रभु के लिए एक वेदी निर्मित की और उसका यह नाम रखा: ‘प्रभु कल्‍याण करता है’। यह वेदी आज भी ओप्राह नगर में स्‍थित है, जिस पर अबीएजरी गोत्र का अधिकार है।</verse>
				<verse number="25">प्रभु ने उसी रात को गिद्ओन से कहा, ‘अपने पिता के सेवकों में से दस सेवक और सात-वर्षीय एक साँड़ ले । अपने पिता के बअल देवता की वेदी को ताड़ डाल, और वेदी के समीप अशेराह देवी के लकड़ी के खंभों को काट डाल।</verse>
				<verse number="26">तत्‍पश्‍चात् अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए यहाँ, चट्टान के उच्‍च शिखर पर निर्धारित विधि के अनुसार एक वेदी बना। उसके बाद सांड़ को अशेराह देवी के खंभों के साथ, जिन्‍हें तू काटेगा, अग्‍नि-बलि के रूप में अर्पित कर।</verse>
				<verse number="27">अत: गिद्ओन ने अपने सेवकों में से दस सेवक लिए, और वैसा ही किया, जैसा प्रभु ने उससे कहा था। वह अपने पिता और नगर के लोगों से डरता था। इसलिए उसने यह काम दिन में नहीं किया, वरन् रात में किया।</verse>
				<verse number="28">बड़े सबेरे नगर के लोग उठे। उन्‍होंने देखा कि किसी ने बअल देवता की वेदी को तोड़-फोड़ दिया है। वेदी के समीप अशेराह देवी के खंभों को काट डाला है। नवनिर्मित वेदी पर सांड़ की अग्‍नि-बलि चढ़ाई गई है।</verse>
				<verse number="29">उन्‍होंने एक-दूसरे से पूछा ‘यह कार्य किसने किया है?’ उन्‍होंने खोज-बीन, जांच-पड़ताल की। तब उन्‍हें किसी ने बताया, ‘योआश के पुत्र गिद्ओन ने यह कार्य किया है।’</verse>
				<verse number="30">अत: नगर के लोगों ने योआश से कहा, ‘अपने पुत्र को बाहर निकालो। उसका वध किया जाएगा, क्‍योंकि उसने बअल देवता की वेदी को तोड़ा है। वेदी के समीप अशेराह देवी के खंभों को काटा है।’</verse>
				<verse number="31">योआश ने अपने आस-पास खड़े हुए लोगों से कहा, ‘क्‍या तुम बअल देवता के लिए बहस ही करते रहोगे, या उसकी रक्षा भी करोगे? जो व्यक्‍ति उसके लिए बहस करेगा, उसे सबेरे तक मृत्‍यु दण्‍ड दे दिया जाएगा। यदि बअल देवता ईश्‍वर है, तो वह अपने पक्ष में स्‍वयं बहस करे; क्‍योंकि उसकी वेदी तोड़ी गई है।’</verse>
				<verse number="32">अत: उस दिन से गिद्ओन का नाम यरूब-बअल पड़ा; अर्थात् ‘बअल उससे स्‍वयं बहस करे!’ क्‍योंकि गिद्ओन ने उसकी वेदी तोड़ी थी।</verse>
				<verse number="33">इस घटना के पश्‍चात् मिद्यानी, अमालेकी और पूर्व के निवासी परस्‍पर एकत्र हुए। उन्‍होंने यर्दन नदी पार की और यिज्रएल घाटी में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="34">प्रभु का आत्‍मा गिद्ओन पर उतरा। गिद्ओन ने नरसिंघा फूंका, और अबीएजर गोत्र के पुरुष उसका अनुसरण करने के लिए बुलाए गए।</verse>
				<verse number="35">उसने समस्‍त मनश्‍शे गोत्र को दूत भेजे, और वे उसका अनुसरण करने के लिए बुलाए गए। उसने आशेर, जबूलून और नफ्‍ताली कुलों को भी दूत भेजे। वे उससे भेंट करने को गए।</verse>
				<verse number="36">तब गिद्ओन ने परमेश्‍वर से कहा, ‘यदि तू मेरे द्वारा इस्राएलियों को मुक्‍त करेगा, जैसा तूने कहा है,</verse>
				<verse number="37">तो देख मैं ऊन की कतरन खलियान में रखूँगा। यदि ओस केवल ऊन की कतरन पर पड़ेगी, और शेष भूमि सूखी रहेगी तो मुझे ज्ञात हो जाएगा कि तू मेरे द्वारा इस्राएलियों को मुक्‍त करेगा, जैसा तूने कहा है।’</verse>
				<verse number="38">ऐसा ही हुआ। वह दूसरे दिन सबेरे उठा। उसने ऊन की कतरन को दबाया और उसमें से ओस निचोड़ी। तब उससे इतना पानी निकला कि कटोरा भर गया।</verse>
				<verse number="39">गिद्ओन ने परमेश्‍वर से कहा, ‘तेरा क्रोध मेरे प्रति न भड़क उठे! कृपाकर, मुझे एक बार और बोलने की अनुमति दे। मुझे एक बार और ऊन की कतरन को परखने दे: इस बार केवल ऊन की कतरन सूखी रहे, और सारी भूमि पर ओस गिरे।’</verse>
				<verse number="40">परमेश्‍वर ने उस रात ऐसा ही किया। केवल ऊन की कतरन सूखी थी। पर सब भूमि पर ओस गिरी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">तब यरूब-बअल (अर्थात् गिद्ओन) और उसके साथ के सब लोग सबेरे उठे। उन्‍होंने हरोद के जलाशय पर पड़ाव डाला। मिद्यानियों का पड़ाव उनके उत्तर में, मोरे पहाड़ी के पास, घाटी में था।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने गिद्ओन से कहा, ‘तेरे साथ आवश्‍यकता से अधिक लोग हैं। इस कारण मैं मिद्यानियों को उनके हाथ में नहीं सौंप सकता। अन्‍यथा इस्राएली डींग मारेंगे कि उन्‍होंने अपने ही बल से स्‍वयं को मुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="3">अत: अब तू सेना में यह घोषणा कर: “जो पुरुष युद्ध के कारण भयभीत और आतंकित है, वह घर लौट आए।” ’ गिद्ओन ने उनको परखा । तत्‍पश्‍चात् बाईस हजार पुरुष लौट गए, और दस हजार शेष रहे।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने गिद्ओन से कहा, ‘अब भी लोग अधिक हैं। उन्‍हें जलाशय के पास, नीचे ले जा। मैं वहाँ तेरे लिए उन्‍हें छाँटूँगा। जिस पुरुष के विषय में मैं तुझ से कहूँगा, “यह पुरुष तेरे साथ जाएगा”, तो वह तेरे साथ जाएगा। किन्‍तु जिस पुरुष के विषय में मैं तुझ से कहूँगा, “यह व्यक्‍ति तेरे साथ नहीं जाएगा”, तो वह तेरे साथ नहीं जाएगा।’</verse>
				<verse number="5">अत: गिद्ओन इस्राएली लोगों को जलाशय के पास, नीचे ले गया। प्रभु ने गिद्ओन से कहा, ‘जो पुरुष कुत्ते के समान चपड़-चपड़ करते हुए जीभ से पानी पिएगा, उसे तू अलग करना। ऐसा ही उन पुरुषों के साथ करना, जो चुल्‍लु में पानी लेकर पानी पीने के लिए घुटनों के बल झुकेंगे।’</verse>
				<verse number="6">चपड़-चपड़ करते हुए पानी पीने वाले पुरुषों की संख्‍या तीन सौ थी। पर शेष पुरुष पानी पीने के लिए घुटनों के बल झुके थे।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ने गिद्ओन से कहा, ‘मैं इन तीन सौ पुरुषों के द्वारा, चपड़-चपड़ कर पानी पीनेवालों के द्वारा तुम्‍हें मुक्‍त करूँगा। तुम्‍हारे हाथ में मिद्यानियों को सौंप दूँगा। शेष सब पुरुष अपने-अपने घर लौट जाएँ।’</verse>
				<verse number="8">अत: गिद्ओन ने लोगों के हाथ से घड़े और नरसिंघे ले लिए। उसने तीन सौ पुरुषों को रोक लिया, और शेष इस्राएली लोगों को अपने-अपने तम्‍बू में भेज दिया। मिद्यानियों का पड़ाव गिद्ओन के पड़ाव के नीचे, घाटी में था।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने उसी रात गिद्ओन से कहा, ‘उठ और उतर कर मिद्यानियों के पड़ाव पर जा; क्‍योंकि मैंने उसको तेरे हाथ में सौंप दिया है।</verse>
				<verse number="10">यदि तू नीचे उतरने से डरता है तो अपने सेवक पूराह को पड़ाव पर, नीचे ले जा।</verse>
				<verse number="11">वहाँ तू उनकी बातचीत सुनना कि वे क्‍या बातें करते हैं। तब तेरे हाथ मजबूत होंगे, और तू नीचे उतर कर उनके पड़ाव पर आक्रमण कर सकेगा।’ अतएव गिद्ओन अपने सेवक पूराह के साथ पड़ाव के सशस्‍त्र सैनिकों की सीमा-चौकी में गया।</verse>
				<verse number="12">मिद्यानी, अमालेकी और पूर्व के निवासी असंख्‍य टिड्डी दल के सदृश घाटी में पड़ाव डाले हुए थे। उनके ऊंट, समुद्र तट के रेतकणों के समान असंख्‍य थे।</verse>
				<verse number="13">जब गिद्ओन वहाँ आया तब एक सैनिक अपने साथी को स्‍वप्‍न सुना रहा था। वह कह रहा था, ‘मैंने एक सपना देखा। जौ की एक रोटी हमारे मिद्यानी पड़ाव पर लुढ़कती हुई आई। वह तम्‍बू तक आई। तब उसने तम्‍बू को ऐसी टक्‍कर मारी कि वह गिर पड़ा। उसने तम्‍बू को उलट दिया। तम्‍बू उखड़कर भूमि पर गिर पड़ा।’</verse>
				<verse number="14">उसके साथी ने उत्तर दिया, ‘यह रोटी, इस्राएली गिद्ओन बेन-योआश की तलवार के अतिरिक्‍त कुछ नहीं है। ईश्‍वर ने मिद्यानियों को, उसके समस्‍त पड़ाव को गिद्ओन के हाथ में सौंप दिया है।’</verse>
				<verse number="15">जब गिद्ओन ने स्‍वप्‍न की बातें और उसका अर्थ सुना तब भूमि पर झुककर प्रभु की वन्‍दना की। वह इस्राएली-पड़ाव को लौट गया। उसने इस्राएलियों से कहा, ‘उठो! प्रभु ने मिद्यानी पड़ाव को तुम्‍हारे हाथ में सौंप दिया है।’</verse>
				<verse number="16">उसने तीन सौ पुरुषों को तीन दल में विभक्‍त किया। प्रत्‍येक पुरुष के हाथ में एक नरसिंघा और एक खाली घड़ा दिया। हर घड़े के भीतर एक मशाल थी।</verse>
				<verse number="17">गिद्ओन ने उनसे कहा, ‘मुझे देखो। जैसा मैं करूँगा वैसा ही तुम करना। जब मैं पड़ाव की सीमा-चौकी पर पहुँचूँगा, तब जैसा मैं करूँगा वैसी ही तुम करना।</verse>
				<verse number="18">मैं और मेरे साथ के सब पुरुष अपने-अपने नरसिंघे फूँकेंगे, तब तुम भी पड़ाव के चारों ओर नरसिंघा फूँकना और यह जयघोष करना, “प्रभु के लिए! गिद्ओन के लिए!” ’</verse>
				<verse number="19">पड़ाव की सीमा-चौकी पर रात के दूसरे पहर के आरम्‍भ में पहरेदार नियुक्‍त हुए ही थे कि गिद्ओन और उसके साथ एक सौ पुरुष वहाँ पहुँच गए। उन्‍होंने नरसिंघे फूँके और हाथ में रखे घड़ों को फोड़ दिया।</verse>
				<verse number="20">तीनों दलों ने नरसिंघे फूँके और घड़ों को फोड़ दिया। उन्‍होंने बाएँ हाथ में मशाल ली और दाहिने हाथ में फूँकने के लिए नरसिंघा। वे चिल्‍लाने लगे, ‘प्रभु के लिए, गिद्ओन के लिए तलवार!’</verse>
				<verse number="21">सब पुरुष पड़ाव के चारों ओर अपने-अपने स्‍थान पर खड़े हो गए। सारा पड़ाव जागा। मिद्यानी सैनिक इस्राएलियों को देखकर चिल्‍लाते हुए भागने लगे।</verse>
				<verse number="22">जब इस्राएलियों ने एक साथ तीन सौ नरसिंघे फूँके तब प्रभु ने मिद्यानी सैनिकों की तलवार उन्‍हीं के साथियों पर, समस्‍त मिद्यानी पड़ाव पर चला दी। वे सरेराह की ओर बेत-शिट्टाह तक और टब्‍बात के पास आबेल-महोलाह की सीमा तक भाग गए।</verse>
				<verse number="23">अत: नफ्‍ताली, आशेर, मनश्‍शे वंशीय समस्‍त इस्राएली सैनिक बुलाए गए, और उन्‍होंने मिद्यानियों का पीछा किया।</verse>
				<verse number="24">गिद्ओन ने समस्‍त एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश में दूतों के हाथ यह सन्‍देश भेजा, ‘मिद्यानियों का सामना करने के लिए पहाड़ी से नीचे उतरो, और बेतबाराह तक के समस्‍त जलाशयों पर, तथा यर्दन नदी पर अधिकार कर लो।’ अत: एफ्रइम गोत्र के सारे पुरुष गिद्ओन की पुकार पर एकत्र हो गए। उन्‍होंने बेतबाराह तक समस्‍त जलाशयों पर, तथा यर्दन नदी पर अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने मिद्यानियों का पीछा कर उनके दो सामन्‍तों, ओरेब और जएब को, पकड़ लिया। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने ओरेब की चट्टान पर ओरेब को, और जएब नाम अंगूर पेरने के कोल्‍हू में जएब का वध कर दिया। वे ओरेब और जएब के सिर काटकर यर्दन नदी के उस पार गिद्ओन के पास ले गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">एफ्रइम गोत्र के पुरुषों ने गिद्ओन से कहा, ‘आपने हमारे साथ यह कैसा व्‍यवहार किया? जब आप मिद्यानियों से युद्ध करने गए तब आपने हमें क्‍यों नहीं बुलाया?’ उन्‍होंने जोरदार शब्‍दों में उसकी भत्‍र्सना की।</verse>
				<verse number="2">गिद्ओन ने उनसे कहा, ‘सच पूछो तो जो कार्य तुमने किया है, उसकी तुलना में मैंने किया ही क्‍या है? क्‍या अबीएजर गोत्र की अंगूर की सारी फसल एफ्रइम गोत्र के बिनाई के लिए छोड़ दिए गए अंगूर के दानों के बराबर होती है? कदापि नहीं!</verse>
				<verse number="3">परमेश्‍वर ने मिद्यानी सामन्‍तों, ओरेब और जएब, को तुम्‍हारे हाथों में सौंपा। तुम्‍हारे इस महान् कार्य की तुलना में मैं क्‍या कर सका?’ जब गिद्ओन ने ये शब्‍द कहे तब उसके विरुद्ध उनका क्रोध शान्‍त हो गया।</verse>
				<verse number="4">गिद्ओन और उसके साथ तीन सौ पुरुष यर्दन नदी के तट पर आए। उन्‍होंने नदी को पार किया। वे थके-मांदे और भूखे थे।</verse>
				<verse number="5">गिद्ओन ने सूक्‍कोत नगर के निवासियों से कहा, ‘कृपाकर, मेरे पीछे आने वाले इन लोगों को कुछ भोजन दो। ये लोग थक गए हैं। मैं मिद्यानी राजाओं, जेबह और सल्‍मून्ना, का पीछा कर रहा हूँ।’</verse>
				<verse number="6">पर सूक्‍कोत नगर के नेताओं ने कहा, ‘क्‍या जेबह और सल्‍मून्ना आपके हाथ में आ गए हैं जिससे हम आपकी सेना को भोजन दें?’</verse>
				<verse number="7">तब गिद्ओन ने कहा, ‘ठीक! जब प्रभु जेबह और सल्‍मून्ना को मेरे हाथ में सौंप देगा, तब मैं लौटूँगा और निर्जन प्रदेश के कांटों और कंटीली झाड़ियों के साथ तुम्‍हारे शरीर को रौदूँगा।’</verse>
				<verse number="8">गिद्ओन वहाँ से पनूएल नगर गया। उसने पनूएल के निवासियों से ये ही बातें कहीं। पर उन्‍होंने भी उसे वैसा ही उत्तर दिया जैसा सूक्‍कोत के नेताओं ने उत्तर दिया था।</verse>
				<verse number="9">अत: उसने पनूएल के निवासियों से कहा, ‘जब मैं सकुशल लौटूँगा, तब इस मीनार को ध्‍वस्‍त कर दूँगा।’</verse>
				<verse number="10">मिद्यानी राजा जेबह और सल्‍मून्ना अपनी सेना के साथ कर्कोर नाम स्‍थान में थे। उनकी सेना में पन्‍द्रह हजार सैनिक थे। ये पूर्व के निवासियों की समस्‍त सेना में से बच गए थे। युद्ध में एक लाख बीस हजार सैनिक मारे गए थे।</verse>
				<verse number="11">गिद्ओन नोबह और योगबहाह नगरों की पूर्व दिशा में कारवां के मार्ग से गया। उसने मिद्यानी सेना पर आक्रमण कर दिया। उस समय सेना निश्‍चिन्‍त थी।</verse>
				<verse number="12">जेबह और सल्‍मून्ना भागे। गिद्ओन ने उनका पीछा किया और दोनों मिद्यानी राजाओं को पकड़ लिया। उसने समस्‍त सेना में भगदड़ मचा दी।</verse>
				<verse number="13">योआश का पुत्र गिद्ओन युद्ध के पश्‍चात् हेरस की चढ़ाई के मार्ग से लौटा।</verse>
				<verse number="14">उसने सूक्‍कोत नगर के एक युवक को पकड़ा और उससे पूछताछ की। युवक ने गिद्ओन के लिए सूक्‍कोत नगर के नेताओं और धर्मवृद्धों के सभी नाम लिखे जो कुल सतहत्तर पुरुष थे।</verse>
				<verse number="15">तब गिद्ओन सूक्‍कोत नगर के निवासियों के पास आया। उसने उनसे कहा, ‘देखो, ये हैं जेबह और सल्‍मून्ना, जिनके विषय में तुमने मुझे ताना मारा था, और कहा था, “क्‍या जेबह और सल्‍मून्ना आपके हाथ में आ गए हैं, जिससे हम आपके थके-मांदे सैनिकों को भोजन दें?” ’</verse>
				<verse number="16">गिद्ओन ने नगर के धर्मवृद्धों को पकड़ा। उसने निर्जन प्रदेश के कांटे और कंटीली झाड़ियाँ लीं, और उनसे सूक्‍कोत नगर के निवासियों को पाठ सिखाया।</verse>
				<verse number="17">उसने पनूएल नगर की मीनार ध्‍वस्‍त कर दी और नगर के पुरुषों का वध कर दिया।</verse>
				<verse number="18">गिद्ओन ने जेबह और सल्‍मून्ना से पूछा, ‘जिन मनुष्‍यों का वध तुमने ताबेर नगर में किया था, वे किसके समान थे?’ उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘वे तुम्‍हारे समान थे। उनमें प्रत्‍येक पुरुष राजपुत्र के सदृश था।’</verse>
				<verse number="19">गिद्ओन ने कहा, ‘वे मेरे सगे भाई थे। प्रभु के जीवन की सौगंध! यदि तुमने उन्‍हें जीवित छोड़ दिया होता तो मैं तुम्‍हारा वध न करता।’</verse>
				<verse number="20">उसने अपने ज्‍येष्‍ठ पुत्र येतर से कहा, ‘उठ, और इनका वध कर!’ पर लड़के ने अपनी तलवार नहीं खींची। वह डर गया था, क्‍योंकि वह उस समय लड़का ही था।</verse>
				<verse number="21">तब जेबह और सल्‍मून्ना ने गिद्ओन से कहा, ‘तुम स्‍वयं उठो और हमारा वध करो! क्‍योंकि पुरुषों का काम करने के लिए पौरुष चाहिए!’ अत: गिद्ओन उठा, और उसने जेबह और सल्‍मून्ना का वध कर दिया। उसने उनके ऊंटों के गले से चन्‍द्रहार उतार लिए।</verse>
				<verse number="22">इस्राएलियों ने गिद्ओन से कहा, ‘आपने हमें मिद्यानियों के हाथ से मुक्‍त किया है। इसलिए आप हम पर राज्‍य कीजिए, आपके पश्‍चात् आपके पुत्र-पौत्र भी वंशानुगत राज्‍य करें!’</verse>
				<verse number="23">गिद्ओन ने उनसे कहा, ‘मैं तुम पर राज्‍य नहीं करूँगा, और न मेरे पुत्र-पौत्र तुम पर राज्‍य करेंगे। केवल प्रभु ही तुम पर राज्‍य करेगा।’</verse>
				<verse number="24">गिद्ओन ने उनसे आगे कहा, ‘मैं तुमसे एक निवेदन करता हूँ, प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपनी लूट में से कानों की बालियाँ मुझे दे।’ (मिद्यानी इश्‍माएल के वंशज थे। वे कानों में सोने की बालियाँ पहनते थे।)</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने कहा, ‘हम निश्‍चय ही अपनी लूट में से कानों की बालियाँ देंगे।’ उन्‍होंने एक चादर फैला दी। तब प्रत्‍येक व्यक्‍ति ने अपनी लूट में से कानों की बालियाँ निकालीं और उन्‍हें चादर पर डाल दिया।</verse>
				<verse number="26">जो सोने की बालियाँ गिद्ओन ने प्राप्‍त कीं उनमें प्राय: बीस किलो सोना था। इस सोने के अतिरिक्‍त उसे चन्‍द्रहारों और कर्णफूलों का सोना, मिद्यानी राजाओं के बैंगनी रंग के राजसी वस्‍त्रों में जड़ित सोना, तथा मिद्यानी राजाओं के ऊंटों के गले की जंजीरों का सोना प्राप्‍त हुआ।</verse>
				<verse number="27">गिद्ओन ने इस सोने से ‘एपोद’ की मूर्ति बनाई और उसको अपने नगर ओप्राह में खड़ा कर दिया। फलत: सब इस्राएलियों ने वहाँ एपोद का अनुसरण कर प्रभु के प्रति वेश्‍या के सदृश विश्‍वासघात किया। गिद्ओन और उसके परिवार के लिए एपोद एक फन्‍दा बन गया।</verse>
				<verse number="28">यों मिद्यानी जाति के लोग इस्राएलियों के वश में हो गए। उन्‍होंने अपना सिर फिर नहीं उठाया। इस प्रकार गिद्ओन के जीवन काल में इस्राएलियों के देश में चालीस वर्ष तक शान्‍ति रही।</verse>
				<verse number="29">यरूब्‍बअल (अर्थात् योआश का पुत्र गिद्ओन) जाकर अपने घर में रहने लगा।</verse>
				<verse number="30">गिद्ओन के सत्तर जवान पुत्र थे। ये उसकी अपनी सन्‍तान थी, क्‍योंकि उसकी अनेक पत्‍नियाँ थीं।</verse>
				<verse number="31">शकेम नगर में रहनेवाली उसकी रखेल को एक पुत्र उत्‍पन्न हुआ। गिद्ओन ने उसका नाम अबीमेलक रखा।</verse>
				<verse number="32">तब योआश के पुत्र गिद्ओन का पकी आयु में देहान्‍त हो गया। उसे अबीएजर गोत्र के ओप्राह नगर में उसके पिता योआश की कबर में गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="33">गिद्ओन की मृत्‍यु के पश्‍चात् इस्राएली लोग पुन: भटक गए। वे लौटकर बअल देवता का अनुसरण करने लगे और यों प्रभु के प्रति वेश्‍या के सदृश विश्‍वासघात करने लगे। उन्‍होंने बअल-बरीत को अपना ईश्‍वर स्‍वीकार कर लिया।</verse>
				<verse number="34">इस्राएली अपने प्रभु परमेश्‍वर को भूल गए, जिसने उन्‍हें उनके चारों ओर के शत्रुओं के हाथ से मुक्‍त किया था।</verse>
				<verse number="35">जो भले कार्य यरूब्‍बअल (अर्थात् गिद्ओन) ने इस्राएलियों के हितार्थ किए थे, उसके बदले में उन्‍होंने यरूब्‍बअल के परिवार के साथ प्रेमपूर्ण व्‍यवहार नहीं किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">यरूब्‍बअल का पुत्र अबीमेलक अपने मामाओं के पास शकेम नगर को गया। वह अपने मामाओं तथा नाना के गोत्र के सब लोगों से बोला,</verse>
				<verse number="2">‘कृपया, आप शकेम नगर के सब प्रमुख नागरिकों से यह प्रश्‍न पूछिए: “कौन-सी बात तुम्‍हारे लिए लाभदायक है: यरूब्‍बअल के सत्तर पुत्रों का तुम पर शासन करना अथवा एक पुत्र का शासन करना?” आप यह भी स्‍मरण रखिए कि मैं आप ही का रक्‍त और मांस हूँ।’</verse>
				<verse number="3">उसके मामाओं ने उसकी ओर से ये बातें शकेम नगर के सब प्रमुख नागरिकों से पूछीं। प्रमुख नागरिकों ने अबीमेलक का अनुसरण करने का निश्‍चय किया। उन्‍होंने कहा, ‘अबीमेलक ही हमारा भाई है।’</verse>
				<verse number="4">अत: प्रमुख नागरिकों ने अबीमेलक को बअल-बरीत के मन्‍दिर से चांदी के सत्तर सिक्‍के दिए। उसने इन सिक्‍कों से निकम्‍मों और गुण्‍डों को भाड़े पर लिया। ये उसके पीछे-पीछे गए।</verse>
				<verse number="5">वह अपने पिता के घर, ओप्राह नगर को गया। उसने वहाँ अपने भाइयों, यरूब्‍बअल के सत्तर पुत्रों, का एक ही पत्‍थर पर वध कर दिया। किन्‍तु यरूब्‍बअल का सबसे छोटा पुत्र योताम बच गया, क्‍योंकि वह छिप गया था।</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् शकेम नगर तथा बेत-मिल्‍लो नगर के सब प्रमुख नागरिक एकत्र हुए। वे शकेम के बड़े पत्‍थर के निकट बांज वृक्ष के पास गए, और उन्‍होंने अबीमेलक को राजा घोषित कर दिया।</verse>
				<verse number="7">जब यह समाचार योताम को मिला तब वह गरिज्‍जीम पर्वत पर गया। वह शिखर पर खड़ा हुआ। उसने उच्‍च स्‍वर में पुकार कर उनसे कहा, ‘ओ शकेम नगर के प्रमुख नागरिको! मेरी बात सुनो, जिससे परमेश्‍वर भी तुम्‍हारी बात सुने।</verse>
				<verse number="8">एक बार पेड़ अपने लिए राजा अभिषिक्‍त करने के लिए निकले। उन्‍होंने जैतून के वृक्ष से कहा, “हम पर राज्‍य कीजिए।”</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु जैतून के वृक्ष ने उनसे कहा, “क्‍या मैं अपने तेल को त्‍याग दूँ जिससे देवताओं और मनुष्‍यों का सम्‍मान किया जाता है, और जाकर पेड़ों पर राज्‍य करूँ? कदापि नहीं।”</verse>
				<verse number="10">तब उन्‍होंने अंजीर के वृक्ष से कहा, “आप आइए, और हम पर राज्‍य कीजिए।”</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु अंजीर के वृक्ष ने उनसे कहा, “क्‍या मैं अपनी मिठास को, अपने उत्तम फलों को त्‍याग दूँ और जाकर पेड़ों पर राज्‍य करूँ? कदापि नहीं।”</verse>
				<verse number="12">इसके बाद पेड़ों ने अंगूर की बेल से कहा, “आप आइए, और हम पर राज्‍य कीजिए।”</verse>
				<verse number="13">अंगूर की बेल ने उनसे कहा, “क्‍या मैं अपने रस को त्‍याग दूँ जो देवताओं और मनुष्‍यों को आनन्‍द देता है, और जाकर पेड़ों पर राज्‍य करूँ? कदापि नहीं।”</verse>
				<verse number="14">अन्‍त में सब पेड़ों ने कांटेदार झाड़ी से कहा, “तू आ, और हम पर राज्‍य कर।”</verse>
				<verse number="15">कांटेदार झाड़ी ने उनसे कहा, “यदि तुम सचमुच मुझे अपने ऊपर राजा अभिषिक्‍त कर रहे हो तो आओ, मेरी छाया में आश्रय लो। यदि नहीं, तो मुझ कांटेदार झाड़ी से आग निकले और लबानोन प्रदेश के देवदार वृक्षों को भस्‍म कर दे।”</verse>
				<verse number="16">‘अब यदि तुमने अबीमेलक को सच्‍चाई और निष्‍कपट हृदय से राजा अभिषिक्‍त किया है, यदि तुमने यरूब्‍बअल के परिवार से सद्व्‍यवहार किया है, यदि तुमने उसके कामों के अनुरूप उसके साथ व्‍यवहार किया है, (</verse>
				<verse number="17">मेरे पिता ने तुम्‍हारे लिए युद्ध किया था, अपने प्राण संकट में डाला था, और तुम्‍हें मिद्यानी जाति के हाथ से मुक्‍त किया था।</verse>
				<verse number="18">पर आज, तुमने मेरे पिता के परिवार के विरुद्ध विद्रोह कर दिया है। उसके सत्तर पुत्रों का एक पत्‍थर पर वध कर दिया; और उसकी गुलाम रखेल के पुत्र अबीमेलक को शकेम नगर के प्रमुख नागरिकों के ऊपर राजा अभिषिक्‍त किया; क्‍योंकि वह तुम्‍हारा भाई है।)</verse>
				<verse number="19">यदि तुमने आज यरूब्‍बअल और उसके परिवार के साथ सच्‍चाई और निष्‍कपट हृदय से व्‍यवहार किया है, तो अबीमेलक के साथ आनन्‍द मनाओ; और वह भी तुम्‍हारे साथ आनन्‍द करे।</verse>
				<verse number="20">यदि नहीं, तो अबीमेलक से आग निकले और शकेम और बेत-मिल्‍लो के प्रमुख नागरिकों को भस्‍म कर दे। शकेम और बेत-मिल्‍लो के प्रमुख नागरिकों से आग निकले और अबीमेलक को भस्‍म कर दे।’</verse>
				<verse number="21">यह कहकर योताम भागा, और वह बएर नगर की ओर चला गया। वह अपने भाई अबीमेलक के भय के कारण वहीं रहने लगा।</verse>
				<verse number="22">अबीमेलक ने तीन वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया।</verse>
				<verse number="23">तब परमेश्‍वर ने अबीमेलक और शकेम नगर के प्रमुख नागरिकों के मध्‍य दुर्भावना की आत्‍मा भेजी। अत: शकेम नगर के प्रमुख नागरिक अबीमेलक से विश्‍वासघात करने लगे।</verse>
				<verse number="24">इसका यह कारण था कि यरूब्‍बअल के सत्तर पुत्रों के साथ की गई हिंसा का फल अवश्‍य मिलना चाहिए। हत्‍या का दोष उनके भाई अबीमेलक के सिर पर, जिसने उनका वध किया था, तथा शकेम नगर के लोगों पर था, जिन्‍होंने अबीमेलक के भाइयों का वध करने में उसके हाथ मजबूत किए थे।</verse>
				<verse number="25">शकेम नगर के प्रमुख नागरिकों ने अबीमेलक को तंग करने के लिए पहाड़ की चोटियों पर छापामारों को बिठा दिया। छापामार उस मार्ग से आने-जानेवालों को लूटते थे। यह बात अबीमेलक को बताई गई।</verse>
				<verse number="26">तब एबद का पुत्र गअल अपने भाई-बन्‍धुओं के साथ शकेम नगर में आया। शकेम नगर के प्रमुख नागरिकों ने उस पर भरोसा किया।</verse>
				<verse number="27">वे खेतों में गए। उन्‍होंने अंगूर के उद्यानों के अंगूर तोड़े, उन्‍हें रौंद कर उनका रस निकाला और उत्‍सव मनाया। वे अपने देवता के मन्‍दिर में गए। उन्‍होंने वहाँ खाया-पीया, और अबीमेलक की निन्‍दा की।</verse>
				<verse number="28">एबद के पुत्र गअल ने कहा, ‘अबीमेलक कौन है? शकेम के निवासी हम कौन हैं, जो अबीमेलक की सेवा करें? क्‍या यह सच नहीं है कि यरूब्‍बअल के पुत्र और उसके मुख्‍य शासनाधिकारी जबूल ने शकेम के नगर-पिता हमोर के लोगों की सेवा की थी? तब हम क्‍यों उसकी सेवा करें?</verse>
				<verse number="29">यदि ये लोग मेरे हाथ में होते तो मैं अबीमेलक से पिण्‍ड छुड़ा लेता। मैं अबीमेलक से कहता, “अपने सैनिकों की संख्‍या बढ़ा ले, और नगर से बाहर निकल!” ’</verse>
				<verse number="30">जब नगर के शासक जबूल ने एबद के पुत्र गअल के ये शब्‍द सुने, तब उसका क्रोध भड़क उठा।</verse>
				<verse number="31">उसने अबीमेलक के पास अरुमाह नगर में दूत भेजे। उसने कहा, ‘देखिए गअल बेन-एबद और उसके भाई-बन्‍धु शकेम नगर में आए हुए हैं। वे नगर को आपके विरुद्ध भड़का रहे हैं।</verse>
				<verse number="32">अब आप और आपके साथ के लोग रात को आएँ और खेतों में घात लगाकर बैठ जाएँ।</verse>
				<verse number="33">तत्‍पश्‍चात् सबेरे, सूर्योदय के समय उठिए और नगर पर धावा बोल दीजिए। जब गअल और उसके साथ के लोग आपका सामना करने को बाहर निकलेंगे तब स्‍थिति के अनुसार आप उनके साथ व्‍यवहार कीजिए।’</verse>
				<verse number="34">अत: अबीमेलक और उसके साथ के लोग रात को उठे और चार दलों में विभक्‍त हो, शकेम नगर के विरुद्ध घात लगाकर बैठ गए।</verse>
				<verse number="35">एबद का पुत्र गअल बाहर निकला। वह नगर के प्रवेश-द्वार पर खड़ा हो गया। अबीमेलक और उसके साथ के लोग घात के स्‍थान से उठे।</verse>
				<verse number="36">जब गअल ने उन लोगों को देखा तब उसने जबूल से कहा, ‘देखो, लोग पहाड़ की चोटी से नीचे उतर रहे हैं।’ जबूल ने उससे कहा, ‘यह पहाड़ियों की छाया है, जो तुम्‍हें मनुष्‍यों के समान दिखाई दे रही है।’</verse>
				<verse number="37">गअल ने फिर कहा, ‘देखो, लोग पहाड़ी-चौक के मध्‍य भाग से नीचे आ रहे हैं। एक दल शकुन बांज वृक्ष के मार्ग से आ रहा है।’</verse>
				<verse number="38">तब जबूल ने उससे कहा, ‘अब तेरा वह मुँह कहाँ है, जिससे तूने कहा था, “अबीमेलक कौन है कि हम उसकी सेवा करें?” क्‍या तूने इन्‍हीं लोगों को तुच्‍छ नहीं समझा था? अब बाहर निकल और इन से युद्ध कर।’</verse>
				<verse number="39">गअल शकेम नगर के प्रमुख नागरिकों के आगे-आगे नगर से बाहर निकला, और उसने अबीमेलक से युद्ध किया।</verse>
				<verse number="40">परन्‍तु अबीमेलक ने उसका पीछा किया। वह उसके सम्‍मुख से भागा। उसके अनेक साथी घायल होकर नगर के प्रवेश-द्वार पर गिर पड़े।</verse>
				<verse number="41">तब अबीमेलक अरुमाह नगर को लौट गया। जबूल ने गअल और उसके भाई-बन्‍धुओं को शकेम नगर से निकाल दिया। उसने उन्‍हें वहाँ रहने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="42">लोग दूसरे दिन खेतों में गए। यह बात अबीमेलक को बताई गई।</verse>
				<verse number="43">अबीमेलक ने अपने सैनिक लिए। उसने उन्‍हें तीन दल में विभाजित किया, और वह खेतों में घात लगाकर बैठ गया। उसने देखा कि लोग नगर से बाहर निकल रहे हैं। वह उठा और उसने उनको मार डाला।</verse>
				<verse number="44">अबीमेलक और उसके साथ के दल ने धावा बोल दिया। वे नगर के प्रवेश-द्वार पर खड़े हो गए। शेष दो दलों ने उन लोगों पर धावा बोल दिया, जो खेतों में थे और उन्‍हें मार डाला।</verse>
				<verse number="45">अबीमेलक नगर के रहनेवालों से दिनभर युद्ध करता रहा। उसने नगर पर अधिकार कर लिया। जो लोग नगर में थे, उसने उनका वध कर दिया। उसने नगर को खण्‍डहर बना दिया। उसने भूमि को अनुपजाऊ करने के लिए उस पर नमक बिखेर दिया।</verse>
				<verse number="46">जब मिग्‍दल-शकेम नगर के सब प्रमुख नागरिकों ने यह सुना, तब वे एलबरीत मन्‍दिर के तहखानों में घुस गए।</verse>
				<verse number="47">अबीमेलक को यह बात बताई गई कि मिग्‍दल-शकेम नगर के सब प्रमुख नागरिक एकत्र हुए हैं।</verse>
				<verse number="48">अत: अबीमेलक अपने सब लोगों के साथ सल्‍मोन पर्वत पर चढ़ा। उसने अपने हाथ में एक कुल्‍हाड़ी ली, और पेड़ की एक शाखा काटी। अबीमेलक ने उसको उठाया, और अपने कन्‍धे पर रखा। तब उसने अपने साथ के लोगों से कहा, “जैसा तुमने मुझे करते हुए देखा है, वैसा ही तुम अविलम्‍ब करो।’</verse>
				<verse number="49">अत: प्रत्‍येक व्यक्‍ति ने भी एक-एक शाखा काटी, और वे सब अबीमेलक के पीछे गए। उन्‍होंने तहखाने के ऊपर शाखाओं का ढेर लगा दिया। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने तहखाने में आग लगा दी। इस प्रकार मिग्‍दल-शकेम नगर के सब मनुष्‍य, प्राय: एक हजार स्‍त्री-पुरुष मर गए।</verse>
				<verse number="50">इसके बाद अबीमेलक तेबेस नगर को गया। उसने उसको घेर लिया, और उस पर अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="51">किन्‍तु नगर के मध्‍य एक सुदृढ़ मीनार थी। नगर के सब स्‍त्री-पुरुष, प्रमुख नागरिक भागकर वहाँ छिप गए। वे मीनार की छत पर चढ़ गए।</verse>
				<verse number="52">अबीमेलक मीनार के पास आया। उसने वहाँ युद्ध किया। वह मीनार में आग लगाने के लिए उसके द्वार के समीप आया।</verse>
				<verse number="53">तभी एक स्‍त्री ने अबीमेलक के सिर पर चक्‍की का पाट फेंका, और उसकी खोपड़ी को पीस दिया।</verse>
				<verse number="54">अबीमेलक ने अपने शस्‍त्र-वाहक युवक को अविलम्‍ब बुलाया, और उससे कहा, ‘ऐसा न हो कि लोग मेरे विषय में यह कहें, “अबीमेलक का वध एक स्‍त्री ने किया”, इसलिए तू अपनी तलवार खींच और मुझे मार डाल।’ तब अबीमेलक के शस्‍त्र-वाहक युवक ने उसके शरीर में तलवार बेध दी, और अबीमेलक मर गया।</verse>
				<verse number="55">जब इस्राएली लोगों ने देखा कि अबीमेलक मर गया तब वे अपने-अपने स्‍थान को लौट गए।</verse>
				<verse number="56">इस प्रकार परमेश्‍वर ने अबीमेलक की बुराई का बदला लिया, जो उसने अपने सत्तर भाइयों का वध करके अपने पिता के प्रति की थी।</verse>
				<verse number="57">इसके अतिरिक्‍त जो बुराई शकेम नगर के लोगों ने की थी, उसको भी परमेश्‍वर ने उन्‍हीं के सिर लौटा दिया! यरूब्‍बअल के पुत्र योताम का श्राप भी उन पर पड़ा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">अबीमेलक के पश्‍चात् इस्राएलियों को मुक्‍त करने के लिए तोला उत्‍पन्न हुआ। वह पूआ का पुत्र और दोदो का पौत्र था। वह इस्‍साकार कुल का था। वह एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश के शामीर नगर में रहता था।</verse>
				<verse number="2">उसने तेईस वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हो गई। उसे शामीर नगर में गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="3">तोला के पश्‍चात् याईर उत्‍पन्न हुआ। वह गिलआद प्रदेश का रहने वाला था। उसने बाईस वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया।</verse>
				<verse number="4">उसके तीस पुत्र थे, जो तीस गधों पर सवारी करते थे। उसके पुत्रों के पास तीस नगर थे, जिन्‍हें आज भी हब्‍बोत-याईर कहा जाता है। ये नगर गिलआद प्रदेश में हैं।</verse>
				<verse number="5">याईर की मृत्‍यु हुई। उसे कामोन नगर में गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="6">इस्राएलियों ने फिर वही कार्य किया जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। इस्राएली लोग सीरिया, सीदोन, मोआब, अम्‍मोन, और पलिश्‍ती जातियों के देवी-देवताओं, बअल तथा अशेराह की पूजा-आराधना करने लगे। उन्‍होंने प्रभु को त्‍याग दिया, और उसकी आराधना नहीं की।</verse>
				<verse number="7">अत: प्रभु का क्रोध इस्राएलियों के प्रति भड़क उठा। उसने उन्‍हें पलिश्‍ती तथा अम्‍मोनी जातियों के हाथ में बेच दिया।</verse>
				<verse number="8">पलिश्‍ती और अम्‍मोनी जातियाँ उस वर्ष से इस्राएलियों को रौंदने और उन पर अत्‍याचार करने लगीं। उन्‍होंने यर्दन नदी के उस पार गिलआद प्रदेश के एमोरी जाति के प्रदेश में रहनेवाले समस्‍त इस्राएलियों पर अठारह वर्ष तक अत्‍याचार किया।</verse>
				<verse number="9">अम्‍मोनी जाति ने यर्दन नदी पार कर यहूदा, और बिन्‍यामिन कुल के, तथा एफ्रइम गोत्र के लोगों से युद्ध किया। अत: इस्राएली बड़े संकट में थे।</verse>
				<verse number="10">तब इस्राएलियों ने प्रभु की दुहाई दी। उन्‍होंने कहा, ‘हे प्रभु, हमने तेरे विरुद्ध पाप किया; क्‍योंकि हमने तुझे, अपने परमेश्‍वर को, त्‍याग दिया और बअल देवता की पूजा की।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने इस्राएली लोगों को उत्तर दिया, ‘क्‍या मैंने तुम्‍हें मिस्री, एमोरी, अम्‍मोनी और पलिश्‍ती जातियों के हाथ से मुक्‍त नहीं किया था?</verse>
				<verse number="12">जब सीदोनी, अमालेकी और माओनी जातियों ने तुम पर अत्‍याचार किया और तुमने मेरी दुहाई दी, तब मैंने तुम्‍हें उनके हाथ से मुक्‍त नहीं किया था?</verse>
				<verse number="13">फिर भी तुमने मुझे त्‍याग कर अन्‍य देवताओं की पूजा की। इसलिए अब मैं तुम्‍हें फिर मुक्‍त नहीं करूँगा।</verse>
				<verse number="14">जाओ, जिन देवताओं को तुमने चुना है, उनकी दुहाई दो। वे ही इस संकट के समय तुम्‍हें मुक्‍त करें।’</verse>
				<verse number="15">इस्राएलियों ने प्रभु से कहा, ‘हमने पाप किया है! अब जो कार्य तेरी दृष्‍टि में उचित हो वही हमारे साथ कर। हम विनती करते हैं, कृपया, आज हमारा उद्धार कर।’</verse>
				<verse number="16">इस्राएलियों ने अपने मध्‍य में स्‍थापित अन्‍य देशों के देवी-देवताओं की मूर्तियाँ हटा दीं, और वे प्रभु की आराधना करने लगे। प्रभु का प्राण इस्राएलियों के कष्‍ट के कारण अधीर हुआ!</verse>
				<verse number="17">अम्‍मोनी लोगों ने सेना संगठित की। उन्‍होंने गिलआद प्रदेश में पड़ाव डाला। इस्राएली एकत्र हुए। उन्‍होंने मिस्‍पाह नगर में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="18">गिलआद के नेताओं ने परस्‍पर कहा, ‘कौन पुरुष अम्‍मोनी जाति से युद्ध करना आरम्‍भ करेगा? वही पुरुष गिलआद के निवासियों का नेता होगा!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">गिलआद प्रदेश का रहनेवाला यिफ्‍ताह एक महाबली योद्धा था। लेकिन वह वेश्‍या का पुत्र था। यिफ्‍ताह का पिता गिलआद था।</verse>
				<verse number="2">गिलआद को अपनी पत्‍नी से भी अनेक पुत्र हुए। जब उसकी पत्‍नी के ये पुत्र बड़े हुए, तब उन्‍होंने यिफ्‍ताह को निकाल दिया। उन्‍होंने उससे कहा, ‘तू हमारे पितृकुल में उत्तराधिकारी नहीं बन सकता; क्‍योंकि तू किसी दूसरी स्‍त्री का पुत्र है।’</verse>
				<verse number="3">अत: यिफ्‍ताह अपने भाइयों के पास से भाग गया, और टोब प्रदेश में रहने लगा। यिफ्‍ताह के पास गुंडे एकत्र हो गए। वे उसके साथ छापा मारते थे।</verse>
				<verse number="4">कुछ समय के पश्‍चात् अम्‍मोनी जाति ने इस्राएलियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया।</verse>
				<verse number="5">जब अम्‍मोनियों ने इस्राएलियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ा, तब गिलआद प्रदेश के धर्मवृद्ध यिफ्‍ताह को टोब प्रदेश से लाने के लिए वहाँ गए।</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने यिफ्‍ताह से कहा, ‘चल; हमारा सेनानायक बन, जिससे हम अम्‍मोनी जाति से युद्ध कर सकें।’</verse>
				<verse number="7">यिफ्‍ताह गिलआद प्रदेश के धर्मवृद्धों से बोला, ‘क्‍या आप मुझ से घृणा नहीं करते? क्‍या आपने ही मुझे पितृकुल से बाहर नहीं निकाला? अब, जब आप संकट में हैं, तब क्‍यों मेरे पास आए?’</verse>
				<verse number="8">गिलआद प्रदेश के धर्मवृद्धों ने यिफ्‍ताह से कहा, ‘इसीलिए तो हम तेरे पास आए हैं। हमारे साथ चल। अम्‍मोनी जाति से युद्ध कर। केवल हमारा नेता नहीं वरन् गिलआद प्रदेश के समस्‍त निवासियों का नेता बन।’</verse>
				<verse number="9">यिफ्‍ताह ने गिलआद प्रदेश के धर्मवृद्धों से कहा, ‘मेरी यह शर्त है: यदि आप मुझे अम्‍मोनियों से युद्ध करने के लिए वापस ले जाएँगे, और प्रभु उन्‍हें मुझे सौंप देगा, तो मैं आप सबका नेता होऊंगा।’</verse>
				<verse number="10">गिलआद प्रदेश के धर्मवृद्धों ने यिफ्‍ताह से कहा, ‘प्रभु हमारी इस बात का साक्षी होगा। निश्‍चय हम तेरी शर्त के अनुसार कार्य करेंगे।’</verse>
				<verse number="11">अत: यिफ्‍ताह गिलआद प्रदेश के धर्मवृद्धों के साथ गया। लोगों ने उसे अपना नेता और सेनानायक नियुक्‍त किया। यिफ्‍ताह ने मिस्‍पाह नगर में प्रभु के सम्‍मुख सब शर्तें दुहरा दीं।</verse>
				<verse number="12">यिफ्‍ताह ने अम्‍मोनियों के राजा के पास दूतों के हाथ से यह सन्‍देश भेजा: ‘इस्राएलियों ने क्‍या अपराध किया है कि आप मेरे देश से युद्ध करने के लिए आए हैं?’</verse>
				<verse number="13">अम्‍मोनियों के राजा ने यिफ्‍ताह के दूतों को उत्तर दिया, ‘जब इस्राएली मिस्र देश से आ रहे थे, तब उन्‍होंने मेरा देश, अर्नोन नदी से यब्‍बोक नदी और यर्दन नदी तक का भूमि-क्षेत्र, छीन लिया था। अब यह भूमि-क्षेत्र मुझे शान्‍तिपूर्वक लौटा दो।’</verse>
				<verse number="14">यिफ्‍ताह ने अम्‍मोनियों के राजा के पास दूतों को फिर भेजा।</verse>
				<verse number="15">उसने राजा को यह सन्‍देश भेजा: ‘यिफ्‍ताह यों कहता है: इस्राएलियों ने न तो मोआब देश और न अम्‍मोनियों का देश छीना था।</verse>
				<verse number="16">परन्‍तु जब वे मिस्र देश से चले, तब निर्जन प्रदेश से होकर लालसागर तक गए, और कादेश नगर में आए।</verse>
				<verse number="17">तब इस्राएलियों ने एदोम के राजा के पास दूतों के हाथ यह सन्‍देश भेजा: “कृपया, हमें अपने देश में होकर जाने दीजिए।” परन्‍तु एदोम के राजा ने हमारी बात नहीं सुनी। इस्राएलियों ने मोआब के राजा के पास भी सन्‍देश भेजा। किन्‍तु उसने स्‍वीकृति नहीं दी। इसलिए इस्राएली कादेश नगर में ठहर गए।</verse>
				<verse number="18">इसके बाद इस्राएली निर्जन प्रदेश में आगे बढ़े। वे एदोम देश तथा मोआब देश की परिक्रमा करते हुए मोआब देश की पूर्व दिशा में पहुँचे। उन्‍होंने अर्नोन नदी की दूसरी ओर पड़ाव डाला। उन्‍होंने मोआब देश की सीमा में प्रवेश नहीं किया था, क्‍योंकि अर्नोन नदी मोआब देश की सीमा थी।</verse>
				<verse number="19">तत्‍पश्‍चात् इस्राएलियों ने एमोरी जाति के राजा तथा हेश्‍बोन नगर के राजा सीहोन को दूतों के हाथ सन्‍देश भेजा। उन्‍होंने कहा, “हम आपके देश से होकर अपने गन्तव्‍य स्‍थान पर जाना चाहते हैं। आप हमें जाने दीजिए।”</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु सीहोन ने इस्राएलियों को अपनी राज्‍य-सीमा से होकर जाने नहीं दिया। उसने उनका विश्‍वास नहीं किया। सीहोन ने अपने सैनिकों को एकत्र किया, और याहस नगर में पड़ाव डाला। उसने इस्राएलियों से युद्ध किया।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु इस्राएलियों के प्रभु परमेश्‍वर ने सीहोन तथा उसके समस्‍त सैनिकों को इस्राएलियों के हाथ में सौंप दिया। इस्राएलियों ने उन्‍हें पराजित कर दिया। उन्‍होंने एमोरी जाति के देश पर अधिकार कर लिया, जो उस क्षेत्र में निवास करती थी।</verse>
				<verse number="22">इस प्रकार इस्राएलियों ने एमोरी जाति के समस्‍त भूमि-क्षेत्र पर अर्नोन नदी से यब्‍बोक नदी तक, निर्जन प्रदेश से यर्दन नदी तक, अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="23">इस्राएलियों के प्रभु परमेश्‍वर ने अपने निज लोग इस्राएलियों के सम्‍मुख से एमोरी जाति को निकाल दिया। अब क्‍या आप हमें−इस्राएलियों को−निकाल सकेंगे?</verse>
				<verse number="24">जो भूमि आपका देवता कमोश आपको देता है, क्‍या आपका अधिकार उस भूमि पर नहीं है? इसी प्रकार जो भूमि हमारा प्रभु परमेश्‍वर अन्‍य जातियों को हमारे सम्‍मुख से निकालकर हमें देता है, हम उस भूमि पर अधिकार करेंगे।</verse>
				<verse number="25">क्‍या आप मोआब के राजा, सिप्‍पोर के पुत्र बालक से श्रेष्‍ठ हैं? क्‍या उसने इस्राएलियों के अधिकारों को कभी चुनौती दी थी? क्‍या उसने इस्राएलियों से कभी युद्ध किया था?</verse>
				<verse number="26">जब इस्राएली तीन सौ वर्ष तक हेश्‍बोन नगर और उसके गाँवों में, अरोएर नगर और उसके गाँवों में तथा अर्नोन नदी के किनारे के समस्‍त नगरों में निवास करते रहे, तब आपने इस अवधि में उन नगरों और गाँवों को मुक्‍त क्‍यों नहीं किया?</verse>
				<verse number="27">अत: मैंने आपके प्रति पाप नहीं किया, वरन् आपने युद्ध छेड़ कर मेरे प्रति बुरा व्‍यवहार किया है। प्रभु, जो न्‍यायाधीश है, आज इस्राएलियों और अम्‍मोनियों के मध्‍य न्‍याय करे।’</verse>
				<verse number="28">किन्‍तु जो सन्‍देश यिफ्‍ताह ने अम्‍मोनी जाति के राजा को भेजा, उसने उस पर ध्‍यान नदीं दिया।</verse>
				<verse number="29">प्रभु का आत्‍मा यिफ्‍ताह पर उतरा। यिफ्‍ताह ने गिलआद प्रदेश और मनश्‍शे की राज्‍य-सीमा पार की। तत्‍पश्‍चात् वह गिलआद प्रदेश के मिस्‍पाह नगर में आया। उसने गिलआद के मिस्‍पाह नगर से अम्‍मोनियों की सीमा पार की।</verse>
				<verse number="30">यिफ्‍ताह ने प्रभु से यह मन्नत मानी। उसने कहा, ‘यदि तू अम्‍मोनियों को मेरे हाथ में सौंप देगा,</verse>
				<verse number="31">तो जब मैं अम्‍मोनियों के पास से सकुशल लौटूँगा तब जो मुझ से भेंट करने के लिए घर के द्वार से सब से पहले बाहर निकलेगा, वह प्रभु का होगा। मैं उसे अग्‍नि-बलि के रूप में अर्पित करूँगा।’</verse>
				<verse number="32">तब यिफ्‍ताह अम्‍मोनियों से युद्ध करने के लिए उनकी सीमा में गया। प्रभु ने अम्‍मोनियों को उसके हाथ में सौंप दिया।</verse>
				<verse number="33">यिफ्‍ताह ने उन्‍हें अरोएर नगर से मिन्नीत नगर की सीमा तक बीस नगरों में, तथा आबेल-करामीम तक मारा, उनका भयंकर संहार किया। इस प्रकार अम्‍मोनी लोग इस्राएलियों के वश में हो गए।</verse>
				<verse number="34">यिफ्‍ताह अपने घर मिस्‍पाह में आया। उसकी पुत्री उसका स्‍वागत करने के लिए बाहर निकली। वह खंजरी की ताल पर नाच रही थी। वह यिफ्‍ताह की इकलौती बेटी थी। इसके अतिरिक्‍त उसका न पुत्र था, न पुत्री।</verse>
				<verse number="35">जब यिफ्‍ताह ने उसे देखा तब शोक प्रकट करने के लिए उसने अपने वस्‍त्र फाड़े और यह कहा, ‘आह! मेरी बेटी, तूने मेरी कमर तोड़ दी! तू भी मेरी महा विपत्ति का कारण बन गई! मैंने प्रभु को वचन दिया है, और मैं उस वचन को वापस नहीं ले सकता।’</verse>
				<verse number="36">यिफ्‍ताह की पुत्री ने उससे कहा, ‘पिताजी, जो वचन आपने प्रभु को दिया है, जो शब्‍द आपके मुँह से निकले हैं, उनके अनुसार आप मेरे साथ कीजिए; क्‍योंकि प्रभु ने अम्‍मोनी शत्रुओं से आपका प्रतिशोध लिया है।’</verse>
				<verse number="37">उसने अपने पिता से कहा, ‘केवल मेरी यह अन्‍तिम इच्‍छा पूरी की जाए: मुझे दो महीने तक जीवित रहने दीजिए जिससे मैं अपनी सहेलियों के साथ पहाड़ों पर जाकर भ्रमण करूँ, और अपने कुंआरेपन के लिए विलाप करूँ।’</verse>
				<verse number="38">यिफ्‍ताह ने कहा, ‘जाओ!’ उसने अपनी पुत्री को दो महीने के लिए भेज दिया। वह अपनी सहेलियों के साथ चली गई। उसने अपने कुंआरेपन के लिए पहाड़ों पर विलाप किया।</verse>
				<verse number="39">दो महीने के अन्‍त में वह अपने पिता के पास लौट आई। जो मन्नत उसके पिता ने मानी थी उसके अनुसार उसने उसके साथ किया। उसकी पुत्री ने पुरुष के साथ कभी सम्‍भोग नहीं किया था। अत: इस्राएली समाज में यह प्रथा प्रचलित है:</verse>
				<verse number="40">इस्राएली कन्‍याएँ बाहर जाकर गिलआद निवासी यिफ्‍ताह की पुत्री के लिए वर्ष में चार दिन विलाप करती हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">एफ्रइम गोत्र के पुरुषों ने सेना संगठित की। वे यर्दन नदी पार कर सफोन नगर में आए। उन्‍होंने यिफ्‍ताह से कहा, ‘जब तुमने अम्‍मोनियों से युद्ध करने के लिए नदी पार की, तब अपने साथ चलने के लिए हमें क्‍यों नहीं बुलाया? हम तुम्‍हें और तुम्‍हारे घर को आग में जला देंगे।’</verse>
				<verse number="2">यिफ्‍ताह ने उनसे कहा, ‘जब मेरा और मेरे सम्‍बन्‍धियों का अम्‍मोनियों से बड़ा झगड़ा हुआ और मैंने सहायता के लिए तुम्‍हारी दुहाई दी, तब तुमने हमें अम्‍मोनियों के हाथ से मुक्‍त नहीं किया।</verse>
				<verse number="3">जब मैंने देखा कि मुझे बचानेवाला कोई नहीं है, तब मैं अपने प्राण हथेली पर रखकर अम्‍मोनियों की सीमा में अकेला चला गया। प्रभु ने उन्‍हें मेरे हाथ में सौंप दिया। इसलिए आज तुम मुझसे लड़ाई-झगड़ा करने क्‍यों आए हो?’</verse>
				<verse number="4">तत्‍पश्‍चात् यिफ्‍ताह ने गिलआद प्रदेश के सब सैनिकों को एकत्र किया, और एफ्रइम की सेना से युद्ध छेड़ दिया। गिलआद के सैनिकों ने एफ्रइम के सैनिकों को मार डाला। एफ्रइम के सैनिक कहते थे, ‘ओ गिलआद के रहनेवालो, तुम एफ्रइम प्रदेश और मनश्‍शे प्रदेश के मध्‍य निवास करनेवाले एफ्रइम गोत्र के भगोड़े हो!’</verse>
				<verse number="5">गिलआद के सैनिकों ने एफ्रइम की सेना से यर्दन नदी के घाट छीन लिए। जब एफ्रइम प्रदेश का युद्ध से भागा हुआ कोई सैनिक उनसे कहता था, ‘मुझे नदी के उस पार जाने दीजिए,’ तब गिलआद के सैनिक उससे पूछते थे, ‘क्‍या तुम एफ्रइम के रहनेवाले हो?’ यदि वह उत्तर देता, “नहीं”</verse>
				<verse number="6">तो वे उससे यह कहते, ‘शिब्‍बोलेत शब्‍द का उच्‍चारण करो।’ वह उच्‍चारण करता “सिब्‍बोलेत”, क्‍योंकि वह उस शब्‍द का शुद्ध उच्‍चारण नहीं कर सकता था। तब वे उसको पकड़ते और यर्दन नदी के घाट पर उसका वध कर देते। इस प्रकार उस समय बयालीस हजार एफ्रइमी सैनिक मारे गए।</verse>
				<verse number="7">गिलआद प्रदेश के रहनेवाले यिफ्‍ताह ने छ: वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया। तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हो गई। उसे गिलआद प्रदेश में उसके ही नगर में गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="8">यिफ्‍ताह के पश्‍चात् बेतलेहम नगर का रहनेवाला इब्‍सान इस्राएलियों पर शासन करने लगा।</verse>
				<verse number="9">उसके तीस पुत्र और तीस पुत्रियाँ थीं। उसने अपने गोत्र के बाहर अपनी पुत्रियों का विवाह किया और अन्‍य गोत्र की तीस बहुएँ अपने पुत्रों के लिए ले आया। इब्‍सान ने सात वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया।</verse>
				<verse number="10">तत्‍पश्‍चात् उसकी मृत्‍यु हो गई, और उसे बेतलेहम नगर में गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="11">इब्‍सान के पश्‍चात् जबूलून कुल का एलोन इस्राएलियों पर शासन करने लगा। उसने दस वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया।</verse>
				<verse number="12">तत्‍पश्‍चात् जबूलून कुल के एलोन की मृत्‍यु हो गई। उसे जबूलून प्रदेश के अय्‍यालोन नगर में गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="13">एलोन के पश्‍चात् पिर्आतोन नगर का निवासी हिल्‍लेल का पुत्र अब्‍दोन इस्राएलियों पर शासन करने लगा।</verse>
				<verse number="14">उसके चालीस पुत्र और तीस पौत्र थे, जो सत्तर गधों पर सवारी करते थे। अब्‍दोन ने आठ वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया।</verse>
				<verse number="15">तत्‍पश्‍चात् पिर्आतोन नगर के निवासी हिल्‍लेल के पुत्र अब्‍दोन की मृत्‍यु हो गई। उसे एफ्रइम प्रदेश के पिर्आतोन नगर में, जो अमालेकी जाति के पहाड़ी प्रदेश में स्‍थित है, गाड़ा गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">इस्राएली लोगों ने प्रभु की दृष्‍टि में फिर बुरा कार्य किया। अत: प्रभु ने उन्‍हें चालीस वर्ष के लिए पलिश्‍ती जाति के हाथ में सौंप दिया।</verse>
				<verse number="2">सोर्आह नगर में रहनेवाला एक मनुष्‍य था। वह दान कुल का था। उसका नाम मानोह था। उसकी पत्‍नी बांझ थी। उसको सन्‍तान उत्‍पन्न नहीं हुई थी।</verse>
				<verse number="3">एक दिन प्रभु के दूत ने उसकी पत्‍नी को दर्शन दिया। दूत ने उससे कहा, ‘देख, तू बांझ है, और तुझे सन्‍तान उत्‍पन्न नहीं हुई है। किन्‍तु अब तू गर्भवती होगी, और एक पुत्र को जन्‍म देगी।</verse>
				<verse number="4">इसलिए अब तू सावधान हो! अंगूर का रस अथवा शराब मत पीना। अशुद्ध खाद्य वस्‍तु मत खाना।</verse>
				<verse number="5">देख, तू गर्भवती होगी, और एक पुत्र को जन्‍म देगी। उसके सिर पर उस्‍तरा नहीं फेरना; क्‍योंकि बालक जन्‍म से ही परमेश्‍वर को समर्पित नाजीर होगा। वह इस्राएलियों को पलिश्‍ती जाति के हाथ से मुक्‍त करना आरम्‍भ करेगा।’</verse>
				<verse number="6">तब पत्‍नी अपने पति के पास आई। उसने यह कहा, ‘परमेश्‍वर का एक प्रियजन मेरे पास आया था। परमेश्‍वर के दूत के सदृश उसका तेज था; अत्‍यन्‍त आतंकमय तेज था! मैंने उससे नहीं पूछा कि वह कहाँ से आया है। उसने मुझे अपना नाम भी नहीं बताया।</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु उसने मुझ से कहा, “देख, तू गर्भवती होगी, और एक पुत्र को जन्‍म देगी। अब तू अंगूर का रस अथवा शराब मत पीना। अशुद्ध खाद्य-वस्‍तु मत खाना; क्‍योंकि बालक जन्‍म से अपनी मृत्‍यु के दिन तक परमेश्‍वर को समर्पित नाजीर होगा।” ’</verse>
				<verse number="8">तब मानोह ने प्रभु से यह निवेदन किया, ‘हे स्‍वामी परमेश्‍वर, अपने जिस प्रियजन को तूने भेजा था, वह कृपाकर, हमारे पास फिर आए। वह हमें सिखाए कि जो बालक उत्‍पन्न होगा, उसका पालन-पोषण हमें किस प्रकार करना चाहिए।’</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर ने मानोह की वाणी सुनी। जब मानोह की पत्‍नी खेत में बैठी थी, तब परमेश्‍वर का दूत उसके पास आया। उस समय उसका पति मानोह उसके साथ नहीं था।</verse>
				<verse number="10">वह अविलम्‍ब दौड़कर अपने पति के पास गई। उसने अपने पति को यह बताया, ‘जो मनुष्‍य उस दिन मेरे पास आया था, वह मुझे फिर दिखाई दिया है।’</verse>
				<verse number="11">मानोह उठा, और अपनी पत्‍नी के पीछे-पीछे गया। वह उस मनुष्‍य के पास आया। उसने उससे कहा, ‘क्‍या आप ही वह मनुष्‍य हैं, जिसने मेरी पत्‍नी से बातें की थीं?’ उसने कहा, ‘हाँ, मैं वही हूँ।’</verse>
				<verse number="12">मानोह ने पूछा, ‘जब आपकी बात सच सिद्ध होगी तब बालक की जीवन-चर्या कैसी होगी? वह कैसा कार्य करेगा?’</verse>
				<verse number="13">प्रभु के दूत ने मानोह से कहा, ‘जो-जो बातें मैंने इस स्‍त्री से कही हैं, उनके प्रति यह सावधान रहे।</verse>
				<verse number="14">यह अंगूर से बननेवाली कोई भी वस्‍तु नहीं खाएगी। यह अंगूर का रस अथवा शराब नहीं पीएगी। यह अशुद्ध खाद्य-वस्‍तु नहीं खाएगी। जो आज्ञाएँ मैंने इसे दी हैं, उनका पालन यह स्‍त्री करेगी।’</verse>
				<verse number="15">मानोह ने प्रभु के दूत से कहा, ‘हमें अनुमति दीजिए, कि हम आप को रोक सकें, और बकरी के बच्‍चे का मांस पकाकर आपके सम्‍मुख परोस सकें।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु के दूत ने मानोह से कहा, ‘यदि तू मुझे रोक लेगा तो भी मैं तेरा भोजन नहीं खा सकूँगा। परन्‍तु यदि तू अग्‍नि-बलि तैयार करना चाहता है तो उसे प्रभु को अर्पित कर।’ (मानोह नहीं जानता था कि वह मनुष्‍य प्रभु का दूत है।)</verse>
				<verse number="17">मानोह ने प्रभु के दूत से पूछा, ‘आप का नाम क्‍या है जिससे जब आपकी बात सच होगी तब हम आपका सम्‍मान कर सकें?’</verse>
				<verse number="18">प्रभु के दूत ने उत्तर दिया, ‘तूने मेरा नाम क्‍यों पूछा? मेरा नाम “अद्भुत” है।’</verse>
				<verse number="19">मानोह ने बकरी का बच्‍चा और अन्न-बलि ली। तत्‍पश्‍चात् उसने उन्‍हें चट्टान पर प्रभु को, जो अद्भुत कार्य करता है, अर्पित किया।</verse>
				<verse number="20">जब अग्‍नि की लपट वेदी से निकलकर आकाश की ओर उठी, तब प्रभु का दूत उस वेदी की लपट में होकर ऊपर चला गया। मानोह और उसकी पत्‍नी यह देखते रहे। उन्‍होंने भय से भूमि पर गिरकर वन्‍दना की।</verse>
				<verse number="21">इसके पश्‍चात् प्रभु के दूत ने मानोह और उसकी पत्‍नी को फिर दर्शन नहीं दिया। तब मानोह को ज्ञात हुआ कि वह प्रभु का दूत था।</verse>
				<verse number="22">उसने अपनी पत्‍नी से कहा, ‘हम निश्‍चय ही मर जाएँगे, क्‍योंकि हमने परमेश्‍वर को देखा है!’</verse>
				<verse number="23">उसकी पत्‍नी ने उससे कहा, ‘यदि प्रभु हमारा वध करना चाहता तो वह हमारे हाथ से अग्‍नि-बलि और अन्न-बलि ग्रहण नहीं करता। वह हमें इन घटनाओं के दर्शन नहीं कराता। वह इस समय ऐसी बातें भी हमें नहीं सुनाता।’</verse>
				<verse number="24">मानोह की पत्‍नी ने एक बालक को जन्‍म दिया, और उसका नाम शिमशोन रखा। बालक बड़ा हुआ। प्रभु ने उसे आशिष दी।</verse>
				<verse number="25">तब प्रभु का आत्‍मा उसे सोर्आह नगर और एश्‍ताओल नगर के मध्‍य महनेह-दान में उत्‍प्रेरित करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">शिमशोन तिम्‍नाह नगर गया। उसने वहाँ पलिश्‍ती जाति की एक लड़की देखी।</verse>
				<verse number="2">वह तिम्‍नाह से वापस आया। उसने अपने माता-पिता को यह बात बताई। उसने कहा, ‘मैंने तिम्‍नाह नगर में पलिश्‍ती जाति की एक लड़की देखी है। अब आप लोग उसके साथ मेरा विवाह करा दीजिए।’</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु शिमशोन के माता-पिता ने उससे कहा, ‘क्‍या तेरे नाते-रिश्‍तेदारों में या हमारी इस्राएली जाति में लड़कियों की कमी है, कि तू पलिश्‍ती जाति की लड़की से विवाह करना चाहता है?’ शिमशोन ने अपने पिता से कहा, ‘उस लड़की से ही मेरा विवाह करा दीजिए, क्‍योंकि वह मुझे अच्‍छी लगती है।’</verse>
				<verse number="4">शिमशोन के माता-पिता नहीं जानते थे कि यह बात प्रभु की ओर से है; क्‍योंकि प्रभु पलिश्‍ती जाति को उभाड़ने के लिए अवसर ढूँढ़ रहा था। उस समय पलिश्‍ती इस्राएलियों पर शासन करते थे।</verse>
				<verse number="5">शिमशोन अपने माता-पिता के साथ तिम्‍नाह नगर गया। वह तिम्‍नाह के अंगूर-उद्यान में पहुँचा। उसने एक जवान सिंह को देखा जो दहाड़ता हुआ उस पर आक्रमण करने के लिए आ रहा था।</verse>
				<verse number="6">तब प्रभु का आत्‍मा वेगपूर्वक शिमशोन पर उतरा। अत: उसने बकरी के बच्‍चे के समान सिंह को चीर दिया, यद्यपि उसके हाथ में शस्‍त्र नहीं था। जो कार्य उसने किया उसके विषय में उसने अपने माता-पिता को नहीं बताया।</verse>
				<verse number="7">वह उस कन्‍या के पास गया, और उससे बातचीत की। वह शिमशोन को अच्‍छी लगी।</verse>
				<verse number="8">कुछ दिन पश्‍चात् वह कन्‍या से विवाह करने के लिए तिम्‍नाह नगर लौटा। वह सिंह की लोथ देखने के लिए मार्ग से मुड़ा। सिंह की लोथ पर मधु-मक्‍खियों ने छत्ता बना लिया था। छत्ते में शहद था।</verse>
				<verse number="9">शिमशोन ने छत्ते में से कुछ शहद अपनी हथेली पर निकाला, और वह उसको खाते हुए लौटा। वह अपने माता-पिता के पास आया। उसने उन्‍हें शहद दिया। उन्‍होंने भी शहद खाया। परन्‍तु शिमशोन ने उन्‍हें यह नहीं बताया कि उसने सिंह की लोथ पर बनाए गए छत्ते में से यह शहद निकाला है।</verse>
				<verse number="10">शिमशोन का पिता उस स्‍त्री के घर गया। शिमशोन ने विवाह-भोज दिया। युवक ऐसा ही करते थे।</verse>
				<verse number="11">जब पलिश्‍ती लोगों ने शिमशोन को देखा, तब वे उसके साथ रहने के लिए तीस पुरुष ले आए।</verse>
				<verse number="12">शिमशोन ने उनसे कहा, ‘मैं तुमसे एक पहेली बुझाता हूँ। यदि तुम विवाह-भोज की सात दिनों की अवधि में उसका अर्थ मुझे बता दोगे, उसको बूझ लोगे तो मैं तुम्‍हें तीस कमीज और उत्‍सव के तीस वस्‍त्र दूँगा।</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु यदि तुम मुझे नहीं बता सकोगे कि वह क्‍या है तो तुम मुझे तीस कमीज और उत्‍सव के तीस वस्‍त्र देना।’ उन्‍होंने शिमशोन से कहा, ‘पहेली बुझाओ। हम उसको सुनेंगे।’</verse>
				<verse number="14">शिमशोन ने उनसे यह कहा: ‘खाने वाले में से खाद्य वस्‍तु और शक्‍तिमान में से मधुर वस्‍तु निकली।’ वे तीन दिन तक पहेली को न बूझ सके।</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने चौथे दिन शिमशोन की पत्‍नी से कहा, ‘तू अपने पति को फुसला जिससे वह हमें पहेली का अर्थ बता दे; अन्‍यथा हम तुझे और तेरे पिता के घर को आग से जला देंगे। क्‍या तूने हमें लूटने के लिए यहाँ बुलाया था?’</verse>
				<verse number="16">शिमशोन की पत्‍नी उसके सम्‍मुख रोई। पत्‍नी ने कहा, ‘आप मुझ से प्रेम नहीं करते, केवल घृणा करते हैं। आपने मेरे देशवासियों से पहेली बुझाई पर उसका अर्थ मुझे नहीं बताया।’ शिमशोन ने उससे कहा, ‘जब मैंने पहेली का अर्थ अपने पिता को, अपनी माँ को नहीं बताया तब तुझे कैसे बता दूँ?,’</verse>
				<verse number="17">शिमशोन की पत्‍नी सातवें दिन तक, जिस दिन विवाह-भोज समाप्‍त हुआ, उसके सम्‍मुख रोती रही। जब पत्‍नी ने शिमशोन पर बहुत दबाव डाला तब उसने सातवें दिन उसे पहेली का अर्थ बता दिया। अत: शिमशोन की पत्‍नी ने अपने देश के लोगों को पहेली का अर्थ बता दिया।</verse>
				<verse number="18">तिम्‍नाह नगर के निवासियों ने सातवें दिन, सूर्यास्‍त के पूर्व शिमशोन से कहा: ‘मधु से अधिक मधुर और क्‍या वस्‍तु है? सिंह से अधिक शक्‍तिमान और कौन प्राणी है?’ पर शिमशोन ने कहा, ‘यदि तुम मेरी कलोर को हल में न जोतते, तो मेरी पहेली का अर्थ बूझ न पाते!’</verse>
				<verse number="19">तब प्रभु का आत्‍मा वेगपूर्वक शिमशोन पर उतरा, और वह अश्‍कलोन को चला गया। उसने अश्‍कलोन नगर के तीस पुरुषों का वध कर दिया। उसने उनके वस्‍त्र उतार लिये, और उनको उत्‍सव के वस्‍त्र के रूप में उन लोगों को दे दिया, जिन्‍होंने पहेली का अर्थ बताया था। तत्‍पश्‍चात् वह क्रोध में भरा हुआ अपने पिता के घर चला गया।</verse>
				<verse number="20">शिमशोन की पत्‍नी उसके मित्र को, जो उसका वर-सखा था, दे दी गई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">कुछ दिन के पश्‍चात्, गेहूँ की फसल के समय शिमशोन ने बकरी का एक बच्‍चा लिया, और वह अपनी पत्‍नी से भेंट करने के लिए गया। उसने अपने ससुर से कहा, ‘मैं अपनी पत्‍नी के पास कमरे में जाऊंगा।’ परन्‍तु उसके ससुर ने उसे जाने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="2">उसके ससुर ने कहा, ‘मुझे पूर्ण निश्‍चय हो गया था कि तुम वास्‍तव में अपनी पत्‍नी से घृणा करने लगे हो। इसलिए मैंने उसे तुम्‍हारे वर-सखा को दे दिया। उसकी छोटी बहिन उससे अधिक सुन्‍दर है। अत: उसके बदले में उसकी छोटी बहिन को ले लो।’</verse>
				<verse number="3">शिमशोन ने उन लोगों से कहा, ‘यदि मैं पलिश्‍तियों का अनिष्‍ट करूँगा तो इस बार मैं निर्दोष ठहरूँगा।’</verse>
				<verse number="4">शिमशोन निर्जन प्रदेश गया। उसने तीन सौ सियार पकड़े। उसने दो-दो सियारों की पूँछ परस्‍पर बाँध दी। तत्‍पश्‍चात् उसने मशालें लीं, और बन्‍धी हुई पूँछों के मध्‍य एक-एक मशाल रख दी।</verse>
				<verse number="5">इसके बाद उसने मशालों में आग लगा दी, और सियारों को पलिश्‍तियों की खड़ी फसल में छोड़ दिया। इस प्रकार शिमशोन ने पूलों के ढेर, खड़ी फसल, अंगूर तथा जैतून के उद्यान जला दिए।</verse>
				<verse number="6">पलिश्‍ती लोगों ने पूछा, ‘यह कार्य किसने किया है?’ उन्‍हें उत्तर मिला, ‘शिमशोन ने, जिसने तिम्‍नाह नगर के रहनेवाले की पुत्री से विवाह किया था। किन्‍तु उसके ससुर ने उसकी पत्‍नी ले ली, और उसके वर-सखा को दे दी’। अत: पलिश्‍ती शिमशोन के ससुर के घर पर चढ़ आए, और उन्‍होंने उसकी पत्‍नी और उसके ससुर को आग में जला दिया।</verse>
				<verse number="7">शिमशोन ने उनसे कहा, ‘तुमने यह कार्य किया, इसलिए मैं शपथ खाता हूँ कि जब तक तुम से बदला नहीं ले लूँगा तब तक चैन से नहीं बैठूँगा।’</verse>
				<verse number="8">वह उन पर टूट पड़ा। उसने उनकी लाशों का ढेर लगा दिया। उसने उनका भयानक संहार किया। उसके बाद वह ऐटाम की चट्टान की ओर चला गया, और वहाँ एक गुफा में रहने लगा।</verse>
				<verse number="9">पलिश्‍तियों ने यहूदा प्रदेश में पड़ाव डाला। उन्‍होंने लेही नगर पर आक्रमण कर दिया।</verse>
				<verse number="10">यहूदा प्रदेश के लोगों ने पूछा, ‘आपने हम पर क्‍यों आक्रमण किया?’ उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘हम शिमशोन को पकड़ने के लिए आए हैं। जैसा उसने हमारे साथ व्‍यवहार किया है वैसा ही हम उसके साथ व्‍यवहार करेंगे।’</verse>
				<verse number="11">अत: यहूदा प्रदेश के तीन हजार सैनिक ऐटाम की चट्टान की गुफा को गए। उन्‍होंने शिमशोन से कहा, ‘क्‍या तुम यह नहीं जानते कि पलिश्‍ती हम पर राज्‍य करते हैं? तब तुमने हमारे प्रति यह कार्य क्‍यों किया?’ शिमशोन ने उनसे कहा, ‘जैसा उन्‍होंने मेरे साथ किया था वैसा ही मैंने उनके साथ किया।’</verse>
				<verse number="12">यहूदा प्रदेश के सैनिकों ने शिमशोन से कहा, ‘हम तुम्‍हें पकड़ने के लिए आए हैं। हम तुम्‍हें पलिश्‍तियों के हाथ में सौंप देंगे।’ शिमशोन ने उनसे कहा, ‘मुझसे शपथ खाओ कि तुम स्‍वयं मुझ पर प्रहार नहीं करोगे।’</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने उससे कहा, ‘नहीं, हम तुम्‍हें केवल बांधकर पलिश्‍तियों के हाथ में सौंप देंगे। हम तुम्‍हारी हत्‍या नहीं करेंगे।’ अत: उन्‍होंने शिमशोन को दो नई रस्‍सियों से बांधा, और उसे चट्टान से ले आए।</verse>
				<verse number="14">जब शिमशोन लेही नगर पहुँचा तब पलिश्‍ती विजय के नारे लगाते हुए उससे भेंट करने के लिए आए। तब प्रभु का आत्‍मा वेगपूर्वक शिमशोन पर उतरा। उसकी बाहों पर बंधी रस्‍सियाँ आग से जले हुए सन के रेशों के समान हो गईं। उसके हाथों के बन्‍धन मानो गल कर टूट गए।</verse>
				<verse number="15">तब उसे गधे के जबड़े की ताजा हड्डी मिली। उसने हाथ बढ़ाकर उसको उठा लिया, और उसी हड्डी से एक हजार पलिश्‍ती सैनिक मार डाले।</verse>
				<verse number="16">शिमशोन ने यह कहा: ‘गधे की हड्डी से ढेरों-ढेर मनुष्‍य, गधे की हड्डी से मैंने मारे हजार पुरुष!’</verse>
				<verse number="17">जब वह यह कह चुका तब उसने गधे की हड्डी अपने हाथ से फेंक दी। अत: उस स्‍थान का नाम रामत-लेही पड़ा।</verse>
				<verse number="18">शिमशोन को बड़ी प्‍यास लगी। उसने प्रभु को पुकारा। उसने कहा, ‘तूने अपने सेवक के हाथ में यह महान् विजय प्रदान की है। अब क्‍या मैं प्‍यास से मर जाऊंगा, और बेखतना पलिश्‍तियों के हाथ में पड़ जाऊंगा?’</verse>
				<verse number="19">तब परमेश्‍वर ने भूमि में ओखली-सा एक गड्ढा कर दिया (यह गड्ढा लेही में है), और उसमें से पानी फूट कर निकल पड़ा। जब शिमशोन ने पानी पिया तब मानो उसका प्राण लौट आया और वह पुनर्जीवित हो गया। इसलिए उस झरने का नाम ‘एन-हक्‍कोर’ पड़ा। वह आज भी लेही नगर में है।</verse>
				<verse number="20">शिमशोन ने पलिश्‍तियों के समय में बीस वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">शिमशोन गाजा नगर गया। उसने वहाँ एक वेश्‍या देखी। वह उसके पास गया।</verse>
				<verse number="2">गाजा नगर के रहने वालों को यह समाचार मिला, ‘शिमशोन आया है।’ उन्‍होंने घेराबन्‍दी कर ली। वे रात भर नगर के प्रवेश-द्वार पर घात लगाकर बैठे रहे। उन्‍होंने रात में कार्यवाही नहीं की। वे यह कहते थे, ‘हम सबेरा होने तक प्रतीक्षा करेंगे। तब शिमशोन का वध करेंगे।’</verse>
				<verse number="3">परन्‍तु शिमशोन आधी रात तक शय्‍या पर लेटा रहा। वह आधी रात को शय्‍या पर से उठा। उसने नगर के प्रवेश-द्वार के पल्‍लों और बाजुओं को पकड़ा और छड़ के साथ सब को उखाड़ लिया। उसने उन्‍हें अपने कंधों पर रखा, और उनको पहाड़ी की चोटी पर ले गया, जो हेब्रोन नगर के सम्‍मुख है।</verse>
				<verse number="4">इस घटना के पश्‍चात् शिमशोन सोरेक घाटी की एक स्‍त्री से प्रेम करने लगा। उसका नाम दलीलाह था।</verse>
				<verse number="5">तब पलिश्‍ती जाति के सामंत दलीलाह के पास आए। उन्‍होंने उससे कहा, ‘शिमशोन को फुसलाओ। तुम पता लगाओ कि उसकी महाशक्‍ति का स्रोत कहाँ है। हम उसे किस प्रकार वश में कर सकते हैं, ताकि उसे बाँध कर शक्‍तिहीन कर सकें। हममें से प्रत्‍येक सामंत तुम्‍हें चांदी के ग्‍यारह सौ सिक्‍के देगा।’</verse>
				<verse number="6">अत: दलीलाह ने शिमशोन से पूछा, ‘कृपाकर मुझे बताओ कि तुम्‍हारी महाशक्‍ति का स्रोत कहाँ है? तुम्‍हें किस प्रकार वश में किया जा सकता है, ताकि तुम्‍हें बांध कर शक्‍तिहीन कर सकें?’</verse>
				<verse number="7">शिमशोन ने उससे कहा, ‘यदि पलिश्‍ती मुझे सात ताजा तांतों से बांधें, जो सुखाई नहीं गई हैं, तो मैं शक्‍तिहीन हो जाऊंगा। मैं साधारण आदमी के समान बन जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="8">तब पलिश्‍ती सामंतों ने दलीलाह को सात ताजा तांतें, जो सुखाई नहीं गई थीं, लाकर दीं। दलीलाह ने शिमशोन को उनसे बांध दिया।</verse>
				<verse number="9">घात लगाने वाले घर के भीतरी कमरे में बैठे थे। उसने शिमशोन से कहा, ‘शिमशोन! पलिश्‍तियों ने तुम पर हमला कर दिया।’ तब शिमशोन ने तांतों को तड़तड़ाकर तोड़ दिया, जैसा सन का रेशा आंच लगने से टूट जाता है। इस प्रकार उसकी शक्‍ति का भेद न खुला।</verse>
				<verse number="10">दलीलाह ने शिमशोन से कहा, तुमने मुझे धोखा दिया, मुझ से झूठ बोला। अब मुझे सच-सच बताओ कि तुम्‍हें किस वस्‍तु से बांधा जा सकता है।’</verse>
				<verse number="11">शिमशोन ने उससे कहा, ‘यदि पलिश्‍ती मुझे नई रस्‍सी से बांधें, जो अब तक काम में नहीं लाई गई है, तो मैं शक्‍तिहीन हो जाऊंगा। मैं साधारण आदमी के समान बन जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="12">अत: दलीलाह ने नई रस्‍सियाँ लीं, और उनसे शिमशोन को बांध दिया। घात लगाने वाले उसके घर के भीतरी कमरे में बैठे थे। उसने शिमशोन से कहा, ‘शिमशोन! पलिश्‍तियों ने तुम पर हमला कर दिया।’ तब शिमशोन ने बांहों पर बन्‍धी रस्‍सियों को धागे के समान तोड़ दिया!</verse>
				<verse number="13">दलीलाह ने शिमशोन से कहा, ‘तुमने अब तक मुझे धोखा दिया, मुझ से झूठ बोला। कृपाकार मुझे बताओ कि तुम्‍हें किस वस्‍तु से बांधा जा सकता है।’ शिमशोन ने उससे कहा, ‘यदि तू मेरे सिर की सात लटें ताने में बुने, और उन्‍हें खूंटी में जकड़ दे तो मैं शक्‍तिहीन हो जाऊंगा। मैं साधारण आदमी के समान हो जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="14">अत: जब शिमशोन सो रहा था तब दलीलाह ने उसके सिर की सात लटें निकालीं और उन्‍हें ताने में बुन दिया। फिर उसने उनको खूंटी से जकड़ दिया। तत्‍पश्‍चात् उसने शिमशोन से कहा, ‘शिमशोन! पलिश्‍तियों ने तुम पर हमला कर दिया।’ वह नींद से जाग उठा। उसने करघे को ताने और खूंटी के साथ उखाड़ दिया।</verse>
				<verse number="15">दलीलाह ने शिमशोन से कहा, ‘तुम यह बात कैसे कह सकते हो: “मैं तुम से प्रेम करता हूँ!” जब कि तुम्‍हारा हृदय मुझ में नहीं लगता? तुमने मुझे तीन बार धोखा दिया। तुमने मुझे नहीं बताया कि तुम्‍हारी महाशक्‍ति का स्रोत कहाँ है।’</verse>
				<verse number="16">दलीलाह प्रतिदिन उससे प्रश्‍न पूछती रही। उसने प्रश्‍न पूछ-पूछ कर उस पर दबाव डाला। यहाँ तक कि शिमशोन का नाक में दम आ गया।</verse>
				<verse number="17">अत: उसने अपने हृदय का सारा भेद दलीलाह पर प्रकट कर दिया। शिमशोन ने उससे कहा, ‘मेरे सिर पर उस्‍तरा कभी नहीं फिरा, क्‍योंकि मैं मां के गर्भ से ही परमेश्‍वर को समर्पित नाज़ीर हूँ। यदि मेरे सिर के बाल मूँड़े जाएँगे तो मेरी शक्‍ति मुझ में से निकल जाएगी। मैं शक्‍तिहीन हो जाऊंगा। मैं साधारण आदमी के समान हो जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="18">जब दलीलाह ने देखा कि शिमशोन ने अपने हृदय का सारा भेद उस पर प्रकट कर दिया है, तब उसने यह सन्‍देश भेजकर पलिश्‍तियों के सामंतों को बुलाया, ‘आप इस बार और आइए, क्‍योंकि शिमशोन ने अपने हृदय का सारा भेद मुझ पर प्रकट कर दिया है।’ अत: पलिश्‍ती सामंत उसके पास आए। वे अपने हाथ में चांदी के सिक्‍के भी लाए।</verse>
				<verse number="19">दलीलाह ने शिमशोन को अपने घुटनों पर सुला दिया। तब उसने एक मनुष्‍य को बुलाया, जिसने शिमशोन के सिर की सात लटें मूंड़ दीं। दलीलाह ने उसे बांध दिया। शिमशोन की शक्‍ति उसमें से निकल गई।</verse>
				<verse number="20">तब दलीलाह ने कहा, ‘शिमशोन! पलिश्‍तियों ने तुम पर हमला कर दिया।’ वह नींद से जागा। उसने सोचा, ‘मैं पहले के समान बाहर निकलूंगा, और बन्‍धन-मुक्‍त हो जाऊंगा।’ पर वह नहीं जानता था कि प्रभु उसके पास से चला गया है।</verse>
				<verse number="21">पलिश्‍तियों ने शिमशोन को पकड़ लिया और उसकी आंखें निकाल लीं। वे उसे गाजा नगर ले गए। वहां उन्‍होंने शिमशोन को पीतल की जंजीरों से बांध दिया। शिमशोन बन्‍दीगृह में चक्‍की पीसता था।</verse>
				<verse number="22">उसके सिर के बाल, जो मूंड़ दिए गए थे, अब पुन: बढ़ने लगे।</verse>
				<verse number="23">पलिश्‍ती सामंत अपने देवता दागोन को महाबलि चढ़ाने और आनन्‍द मनाने के लिए एकत्र हुए। वे यह कहते थे, ‘हमारे देवता ने, हमारे हाथों में दिया है शिमशोन, शत्रु हमारा’</verse>
				<verse number="24">जब पलिश्‍ती लोगों ने शिमशोन को देखा तब वे अपने देवता की स्‍तुति में यह गीत गाने लगे: ‘हमारे देवता ने, हमारे हाथों में दिया है शिमशोन, शत्रु हमारा; हमारे देश को उजाड़नेवाला, अनेक मनुष्‍यों का हत्‍यारा!’</verse>
				<verse number="25">जब वे प्रसन्नचित थे तब उन्‍होंने कहा, ‘शिमशोन को बुलाओ। वह हमारा मनोरंजन करेगा।’ अत: उन्‍होंने शिमशोन को बन्‍दीगृह से बुला लिया। शिमशोन ने उनका मनोरंजन किया। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने शिमशोन को भवन के खंभों के मध्‍य खड़ा कर दिया।</verse>
				<verse number="26">शिमशोन ने उस लड़के से, जो उसका हाथ पकड़े हुए था, यह कहा, ‘मुझे उन खंभों को स्‍पर्श करने दे जिन पर यह भवन खड़ा है, ताकि मैं टिक सकूं।’</verse>
				<verse number="27">भवन स्‍त्री-पुरुषों से भरा था। वहां सब पलिश्‍ती सामंत थे। जब शिमशोन उनका मनोरंजन कर रहा था तब भवन की छत से तीन हजार स्‍त्री-पुरुष उसे देख रहे थे।</verse>
				<verse number="28">शिमशोन ने प्रभु को पुकारा। उसने कहा, ‘हे स्‍वामी, हे प्रभु, कृपया, मुझे स्‍मरण कर! हे परमेश्‍वर, मुझे केवल इस बार और बल दे कि मैं पलिश्‍तियों से अपनी दोनों आंखों का बदला एक ही बार ले लूं।’</verse>
				<verse number="29">तब शिमशोन ने मध्‍यवर्ती खंभों को, जिन पर भवन खड़ा था, कसकर पकड़ लिया। उसने सम्‍पूर्ण भार दाहिने हाथ से एक खंभे पर, और बाएं हाथ से दूसरे खंभे पर डाल दिया।</verse>
				<verse number="30">शिमशोन ने कहा, ‘मैं भी पलिश्‍तियों के साथ मर जाऊं!’ इतना कहकर उसने अपनी सम्‍पूर्ण शक्‍ति से खम्‍भों को धकेल दिया। तब भवन सामन्‍तों पर, उसमें बैठे सब लोगों पर गिर पड़ा। इस प्रकार शिमशोन ने अपनी मृत्‍यु के समय उससे अधिक संख्‍या में पलिश्‍तियों को मार डाला, जितनी संख्‍या में अपने जीवन काल में उसने मारे थे।</verse>
				<verse number="31">उसके भाई और परिवार के अन्‍य लोग आए। वे उसके शव को उठाकर ले गए। उन्‍होंने शिमशोन के शव को सोर्आह और एश्‍ताओल नगरों के मध्‍य उसके पिता मानोह की कबर में गाड़ दिया। शिमशोन ने बीस वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश में एक मनुष्‍य रहता था। उसका नाम मीकाह था।</verse>
				<verse number="2">उसने अपनी माँ से कहा, ‘जो चांदी के ग्‍यारह सौ सिक्‍के तुम्‍हारे पास से चोरी चले गए थे, जिनके विषय में तुमने अपशब्‍द कहे थे, और मुझे भी सुनाकर कहा था, वे मेरे पास हैं। मैंने उन्‍हें चुराया था।’ उसकी माँ ने कहा, ‘मेरे पुत्र, प्रभु तुझे आशिष दे।’</verse>
				<verse number="3">मीकाह ने चांदी के ग्‍यारह सौ सिक्‍के अपनी माँ को लौटा दिए। उसकी माँ ने कहा, ‘मैं अपने हाथ से अपने पुत्र के लिए चांदी के ये सिक्‍के प्रभु को चढ़ाने का संकल्‍प करती हूँ, ताकि इनसे एक मूर्ति, चांदी की ढली-गढ़ी प्रतिमा बनाई जाए। इसलिए, पुत्र, अब मैं चांदी के ये सिक्‍के तुझे वापस करती हूँ।’</verse>
				<verse number="4">जब मीकाह ने चांदी के सिक्‍के अपनी माँ को लौटाए तब उसकी माँ ने उनमें से चांदी के दो सौ सिक्‍के सुनार को दे दिए। सुनार ने उनसे एक मूर्ति, चांदी की ढली-गढ़ी प्रतिमा, बनाई। यह मूर्ति मीकाह के घर में रखी गई।</verse>
				<verse number="5">मीकाह के घर में एक देव-स्‍थान था। उसने एपोद और गृह-देवता की मूर्तियाँ बनाईं, और अपने एक पुत्र को पुरोहित-पद पर प्रतिष्‍ठित कर दिया। पुत्र उसका पुरोहित हो गया।</verse>
				<verse number="6">उन दिनों में इस्राएली समाज में राजा की प्रथा नहीं थी। हर एक व्यक्‍ति वही कार्य करता था, जो उसकी दृष्‍टि में उचित प्रतीत होता था।</verse>
				<verse number="7">यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर का रहनेवाला एक युवक था। वह यहूदा के गोत्रों में से था। वस्‍तुत: वह लेवी वंश का था, और प्रवासी के रूप में वहाँ रहता था।</verse>
				<verse number="8">उसने निवास-स्‍थान प्राप्‍त करने के लिए यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर से प्रस्‍थान किया। वह यात्रा करते हुए एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश में मीकाह के घर पर पहुँचा।</verse>
				<verse number="9">मीकाह ने उससे पूछा, ‘आप कहाँ से आ रहे हैं?’ उसने मीकाह को उत्तर दिया, ‘मैं यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर का रहनेवाला लेवी वंश का हूँ। मैं निवास-स्‍थान प्राप्‍त करने के लिए यात्रा कर रहा हूँ।’</verse>
				<verse number="10">मीकाह ने उससे कहा, ‘मेरे साथ रहिए। मेरे आदरणीय पिता और पुरोहित बनिए। मैं प्रतिवर्ष आपको चांदी के दस सिक्‍के, एक जोड़ी वस्‍त्र और भोजन-वस्‍तु दूँगा।’</verse>
				<verse number="11">लेवीय पुरुष मीकाह के साथ रहने के लिए सहमत हो गया। वह मीकाह के पुत्रों के सदृश बन गया।</verse>
				<verse number="12">मीकाह ने लेवी कुल के युवक को पुरोहित के पद पर प्रतिष्‍ठित किया। युवक उसका पुरोहित हो गया। वह मीकाह के घर में रहने लगा।</verse>
				<verse number="13">मीकाह ने कहा, ‘अब मुझे ज्ञात हुआ कि प्रभु मेरी भलाई करेगा; क्‍योंकि लेवी कुल का व्यक्‍ति मेरा पुरोहित बना।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">उन दिनों में इस्राएली समाज में राजा की प्रथा न थी। उन्‍हीं दिनों में दान-कुल के लोग निवास के लिए भूमि की खोज में थे; क्‍योंकि अब तक उन्‍हें इस्राएली कुलों के मध्‍य पैतृक अधिकार के लिए भूमि प्राप्‍त नहीं हुई थी।</verse>
				<verse number="2">अत: दान कुल के लोगों ने अपने समस्‍त कुल में से पाँच योग्‍य पुरुषों को सोर्आह नगर तथा एश्‍ताओल नगर से देश का भेद लेने और उसकी छान-बीन करने के लिए भेजा। उन्‍होंने उन पुरुषों से कहा, ‘जाओ, और देश की छान-बीन करो।’ वे पाँच पुरुष एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश में मीकाह के घर आए। उन्‍होंने वहाँ रात व्‍यतीत की।</verse>
				<verse number="3">जब वे मीकाह के घर के निकट थे तब उन्‍होंने लेवीय युवक की आवाज पहचान ली। वे उस ओर मुड़ आए। उन्‍होंने उससे पूछा, ‘कौन व्यक्‍ति आपको यहाँ लाया? आप यहाँ क्‍या कर रहे हैं? यहाँ आपका क्‍या काम है?’</verse>
				<verse number="4">लेवीय ने उनसे कहा, ‘मीकाह ने मेरे साथ इस प्रकार का व्‍यवहार किया: मैं उनका पुरोहित हूँ। वह मुझे वेतन देते हैं।’</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने लेवीय से कहा, ‘कृपया, परमेश्‍वर से एक बात पूछिए जिससे हमें पता चले: जिस यात्रा पर हम जा रहे हैं, क्‍या वह सफल होगी?’</verse>
				<verse number="6">पुरोहित ने उनसे कहा, ‘शान्‍ति से जाओ। जो यात्रा आप कर रहे हैं, उस पर प्रभु की कृपा-दृष्‍टि है।’</verse>
				<verse number="7">अत: वे पाँच पुरुष चले गए। वे लइश नगर में आए। उन्‍होंने उसमें रहने वाले लोगों को देखा कि वे सीदोनी जाति के समान निश्‍चिन्‍तता से निवास करते हैं। वे शान्‍तिपूर्वक तथा निश्‍चिन्‍त ढंग से रहते हैं। उन्‍हें पृथ्‍वी की किसी भी वस्‍तु का अभाव नहीं है। वे सीदोन देश से दूर रहते हैं। सीरिया देश से भी उनका सम्‍बन्‍ध नहीं है।</verse>
				<verse number="8">जब वे पाँच पुरुष अपने भाई-बन्‍धुओं के पास सोर्आह और एश्‍ताओल वापस आए तब उनके भाई-बन्‍धुओं ने उनसे पूछा, ‘तुम क्‍या समाचार लाए?’</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने कहा, ‘उठो! हम उन पर चढ़ाई करेंगे। हमने देश को देख लिया। वह बहुत अच्‍छा देश है। क्‍या आप लोग कुछ नहीं करेंगे? वहाँ जाने और उस देश पर अधिकार करने में आलस्‍य मत कीजिए।</verse>
				<verse number="10">जब आप वहाँ जाएँगे तब आपको निश्‍चिन्‍त ढंग से निवास करने वाले लोग मिलेंगे। उनका देश विस्‍तृत है। प्रभु ने निश्‍चय ही उस देश को आप के हाथ में सौंप दिया है। वह ऐसा स्‍थान है जहाँ पृथ्‍वी की किसी भी वस्‍तु का अभाव नहीं है।’</verse>
				<verse number="11">अत: दान कुल के छ: सौ शस्‍त्रधारी सैनिकों ने सोर्आह और एश्‍ताओल नगरों से प्रस्‍थान किया।</verse>
				<verse number="12">वे वहाँ से चले। उन्‍होंने यहूदा प्रदेश के किर्यत-यआरीम नगर में पड़ाव डाला। इसलिए आज भी उस स्‍थान को महनेह-दान कहते हैं। यह किर्यत-यआरीम की पश्‍चिम दिशा में है।</verse>
				<verse number="13">वे वहाँ से एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश में पहुँचे। वे मीकाह के घर पर आए।</verse>
				<verse number="14">जो पाँच पुरुष लइश नगर का भेद लेने गए थे, उन्‍होंने अपने भाई-बन्‍धुओं से यह कहा था, ‘क्‍या आप जानते हैं कि इन घरों में एपोद, गृह-देवता की मूर्तियाँ और चांदी की ढली-गढ़ी प्रतिमा हैं? अब सोचिए कि हमें ऐसी स्‍थिति में क्‍या करना चाहिए।’</verse>
				<verse number="15">वे वहाँ से मुड़ गए और लेवीय युवक के निवास-स्‍थान में आए, जो मीकाह के घर में था। उन्‍होंने उससे उसका हाल-चाल पूछा।</verse>
				<verse number="16">दान कुल के छ: सौ शस्‍त्रधारी सैनिक प्रवेश-द्वार पर खड़े थे।</verse>
				<verse number="17">पाँच पुरुष, जो लइश नगर का भेद लेने गए थे, मीकाह के घर में घुस गए। उन्‍होंने चांदी की ढली-गढ़ी प्रतिमा, एपोद और गृह-देवता की मूर्तियाँ उठा लीं। पुरोहित छ: सौ शस्‍त्रधारी सैनिकों के साथ प्रवेश-द्वार पर खड़ा था।</verse>
				<verse number="18">जब ये पाँच पुरुष मीकाह के घर में घुस गए और इन्‍होंने चांदी की ढली-गढ़ी प्रतिमा, एपोद, और गृह-देवता की मूर्तियाँ उठा लीं तब पुरोहित ने उनसे कहा, ‘यह आप क्‍या कर रहे हैं?’</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने उससे कहा, ‘आप चुप रहिए, अपने मुँह पर हाथ रखिए। आप हमारे साथ चलिए। हमारे आदरणीय पिता और पुरोहित बनिए। इन दोनों में क्‍या श्रेष्‍ठ है: एक व्यक्‍ति के परिवार का पुरोहित बनना अथवा इस्राएलियों के एक कुल और गोत्र का पुरोहित बनना?’</verse>
				<verse number="20">पुरोहित का हृदय प्रसन्न हो गया। उसने एपोद, गृह-देवता की मूर्तियाँ और चांदी की प्रतिमा ले लीं, और लोगों के मध्‍य आ गया।</verse>
				<verse number="21">जिस मार्ग से वे आए थे, वे उस ओर लौटे। उन्‍होंने बच्‍चों, पशुओं और सामान को अपने आगे कर लिया।</verse>
				<verse number="22">जब वे मीकाह के घर से दूर चले गए तब मीकाह ने अपने घर के आसपास के घरों में रहनेवाले पड़ोसियों को एकत्र किया। वे दान कुल के लोगों का पीछा कर उनके निकट पहुँच गए।</verse>
				<verse number="23">उन्‍होंने दान कुल के लोगों को पुकारा। दान कुल के लोगों ने पीछे की ओर मुख किया और उनसे पूछा, ‘तुम्‍हें क्‍या हुआ, जो दल-बल के साथ आ रहे हो?’</verse>
				<verse number="24">मीकाह ने कहा, ‘तुमने मेरे देवता की मूर्तियाँ ले लीं, जिन्‍हें मैंने बनाया था। तुम मेरे पुरोहित को भी लिए जा रहे हो। अब मेरे पास क्‍या बचा? फिर तुम मुझसे पूछते हो कि मुझे क्‍या हुआ।’</verse>
				<verse number="25">दान कुल के लोगों ने उससे कहा, ‘धीरे बोलो! तुम्‍हारी आवाज हमारे लोगों को सुनाई न दे। अन्‍यथा उग्र स्‍वभाव के पुरुष तुम पर टूट पड़ेंगे, और तुम तथा तुम्‍हारे परिवार के सदस्‍य अपने प्राणों से हाथ धो बैठेंगे।’</verse>
				<verse number="26">यों दान कुल के लोग अपने मार्ग पर चले गए। मीकाह ने देखा कि वे उससे अधिक शक्‍तिशाली हैं। इस कारण वह अपने घर की ओर मुड़ा, और लौट गया।</verse>
				<verse number="27">दान कुल के लोग मीकाह की मूर्तियाँ जिन्‍हें उसने बनाया था, तथा उसके पुरोहित को लेकर लइश नगर में आए। वहाँ के निवासी शान्‍तिपूर्वक और निश्‍चिन्‍त ढंग से रहने वाले थे। उन्‍होंने उनको तलवार से मार डाला, और नगर को आग से जला दिया।</verse>
				<verse number="28">उस नगर को बचानेवाला कोई न था, क्‍योंकि वह सीदोन देश से दूर था। इसके अतिरिक्‍त उसका सीरिया देश से सम्‍बन्‍ध भी नहीं था। वह बेत-रहोब की घाटी में था। अत: दान कुल के लोगों ने नगर का पुनर्निर्माण किया, और वे उसमें बस गए।</verse>
				<verse number="29">उन्‍होंने इस्राएल के पुत्र और अपने कुलपति दान के नाम पर उसका नाम दान नगर रखा। पहले इस नगर का नाम लइश था।</verse>
				<verse number="30">दान कुल के लोगों ने अपने उपयोग के लिए उस चांदी की मूर्ति को प्रतिष्‍ठित किया। जिस दिन देश-वासियों का निष्‍कासन हुआ, उस दिन तक गेर्शोम का पुत्र, मूसा का पौत्र योनातन तथा उसके बाद उसके पुत्र दान कुल के पुरोहित रहे।</verse>
				<verse number="31">उन्‍होंने मीकाह की मूर्ति, जिसको उसने बनाया था, अपने उपयोग के लिए प्रतिष्‍ठित की। जिस दिन तक परमेश्‍वर का गृह शिलोह नगर में रहा, उतने दिन तक यह मूर्ति प्रतिष्‍ठित रही।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">यह उन दिनों की बात है जब इस्राएली समाज में राजा की प्रथा न थी। लेवी कुल का एक मनुष्‍य था। वह एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश से सुदूर क्षेत्र में प्रवास करता था। उसने यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर की एक स्‍त्री को रखेल के रूप में रख लिया था।</verse>
				<verse number="2">एक दिन उसकी रखेल उससे नाराज हो गई। अत: वह उसको छोड़कर यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर में अपने पिता के घर चली गई। वहाँ वह चार महीने तक रही।</verse>
				<verse number="3">तब उसके पति ने उसे मनाने का निश्‍चय किया। वह उसे वापस लाने के लिए उसके घर गया। उसके साथ एक सेवक और दो गधे थे। वह अपनी रखेल के पिता के घर पहुँचा। जब उसके पिता ने उसे देखा तब वह उससे भेंट करने को आनन्‍दपूर्वक आया।</verse>
				<verse number="4">लड़की के पिता ने, उसके ससुर ने उसका आदर-सत्‍कार किया। वह तीन दिन तक अपने ससुर के साथ रहा। अत: उन्‍होंने खाया-पिया और वह वहाँ टिक गया।</verse>
				<verse number="5">चौथे दिन वे सबेरे उठे। वह जाने के लिए तैयार हुआ। लड़की के पिता ने अपने दामाद से कहा, ‘रोटी का एक टुकड़ा खाकर अपने हृदय को तरोताजा करो। उसके बाद चले जाना।’</verse>
				<verse number="6">अत: दोनों पुरुष बैठ गए। उन्‍होंने एक साथ खाया-पिया। लड़की के पिता ने लेवीय युवक से निवेदन किया, ‘आज की रात यहीं व्‍यतीत करो और आनन्‍द मनाओ।’</verse>
				<verse number="7">जब लेवीय पुरुष जाने को तैयार हुआ तब उसके ससुर ने अनुनय-विनय की। इस कारण वह ठहर गया और उसने वहाँ रात व्‍यतीत की।</verse>
				<verse number="8">लेवीय पुरुष पाँचवें दिन जाने के लिए सबेरे उठा। लड़की के पिता ने उससे कहा, ‘पहले अपने हृदय को तरोताजा कर लो; दिन ढलने तक ठहर जाओ।’ अत: दोनों ने भोजन किया।</verse>
				<verse number="9">जब लेवीय पुरुष अपनी रखेल और सेवक के साथ जाने को तैयार हुआ तब लड़की के पिता, उसके ससुर ने, उससे कहा, ‘देखो, सूर्यास्‍त हो रहा है। दिन ढल रहा है। अब रात यहीं व्‍यतीत करो। देखो, दिन ढलने पर है। रात यहीं व्‍यतीत करो और आनन्‍द मनाओ। यात्रा पर जाने के लिए कल सबेरे उठना, और अपने घर चले जाना।’</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु लेवीय पुरुष वहाँ रात व्‍यतीत करने को सहमत न हुआ। उसने तैयारी की और चला गया। वह यबूस नगर (अर्थात् यरूशलेम) के सामने पहुँचा। उसके साथ जीन कसे हुए दो गधे, उसकी रखेल और उसका सेवक था।</verse>
				<verse number="11">जब वे यबूस नगर के पास पहुँचे तब दिन बहुत ढल चुका था। उसके सेवक ने उससे कहा, ‘स्‍वामी, आइए। हम मार्ग को छोड़कर इस यबूस नगर में प्रवेश करें, और इसी नगर में रात व्‍यतीत करें।’</verse>
				<verse number="12">पर उसके स्‍वामी ने उससे कहा, ‘हम विदेशियों के नगर में, ऐसे नगर में, जहाँ इस्राएली नहीं रहते, प्रवेश नहीं करेंगे। आओ, हम गिबआह नगर की ओर बढ़ते जाएँ।’</verse>
				<verse number="13">उसने अपने सेवक से आगे कहा, ‘चलो, हम गिबआह अथवा रामाह में से किसी एक में, पहुँचने का प्रयत्‍न करें, और उसमें ही रात व्‍यतीत करें।’</verse>
				<verse number="14">अत: वे आगे बढ़ गए। वे अपने मार्ग पर चलते गए। जब वे बिन्‍यामिन क्षेत्र के गिबआह नगर के निकट पहुँचे तब सूर्यास्‍त हो गया था।</verse>
				<verse number="15">वे नगर में प्रवेश करने और वहाँ रात व्‍यतीत करने के लिए उस ओर मुड़ गए। लेवीय पुरुष ने नगर में प्रवेश किया। किन्‍तु नगर का कोई भी व्यक्‍ति उन्‍हें रात व्‍यतीत करने के लिए अपने घर नहीं ले गया। इस लिए लेवीय पुरुष नगर-चौक में बैठ गया।</verse>
				<verse number="16">एक बूढ़ा मनुष्‍य सन्‍ध्‍या समय अपने खेत के काम को समाप्‍त कर घर लौट रहा था। वह एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश का रहने वाला था। पर वह गिबआह नगर में प्रवास कर रहा था। उस स्‍थान के रहनेवाले लोग बिन्‍यामिन कुल के थे।</verse>
				<verse number="17">बूढ़े मनुष्‍य ने अपनी आँखें ऊपर उठाईं। उसने नगर-चौक में एक यात्री को देखा। बूढ़े मनुष्‍य ने उससे पूछा, ‘तुम कहाँ से आए हो और कहाँ जा रहे हो?’</verse>
				<verse number="18">यात्री ने उसको उत्तर दिया, ‘हम यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर से एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश के सुदूर क्षेत्र को जा रहे हैं। मैं, आपका सेवक, वहीं का रहनेवाला हूँ। मैं यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर गया था। अब मैं अपने घर जा रहा हूँ। हमारे गधों के लिए हमारे पास पुआल तथा चारा है। मेरे लिए और आपकी इस सेविका, मेरी स्‍त्री के लिए तथा हमारे साथ यात्रा करने वाले इस सेवक के लिए पर्याप्‍त भोजन और अंगूर का रस है। इस प्रकार हमारे पास किसी वस्‍तु का अभाव नहीं है। तो भी नगर का कोई भी व्यक्‍ति मुझे रात व्‍यतीत करने के लिए अपने घर नहीं ले गया।’</verse>
				<verse number="19"></verse>
				<verse number="20">बूढ़े ने कहा, ‘तुम्‍हारा स्‍वागत है! तुम्‍हारे सब अभावों को दूर करने का दायित्‍व मुझ पर है। तुम चौक में रात व्‍यतीत मत करो।’</verse>
				<verse number="21">यों बूढ़ा उसे अपने घर ले आया। उसने पुआल और चारा सान कर गधों को दिया। यात्रियों ने अपने पैर धोए, और खाया-पिया।</verse>
				<verse number="22">जब वे आनन्‍द मना रहे थे तब नगर के गुण्‍डों-बदमाशों ने घर को घेर लिया। वे दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाने लगे। उन्‍होंने घर के स्‍वामी, बूढ़े मनुष्‍य से कहा, ‘उस पुरुष को घर से बाहर निकालो, जो तुम्‍हारे घर में आया है। हम उससे सम्‍भोग करेंगे।’</verse>
				<verse number="23">घर का स्‍वामी उनके पास बाहर आया। उसने उनसे कहा, ‘नहीं, नहीं, मेरे भाइयो। मेरे घर में आए हुए इस पुरुष के साथ दुराचार मत करो। यह मूर्खतापूर्ण कार्य मत करो।</verse>
				<verse number="24">देखो, मेरी एक कुंआरी कन्‍या है, और इस पुरुष की एक रखेल हैं। मुझे उन्‍हें बाहर निकालने दो। तुम उन्‍हें भ्रष्‍ट करो। जो कार्य तुम्‍हारी दृष्‍टि में उचित लगे, वह उनके साथ करो। पर कृपाकर, इस पुरुष के साथ यह मूर्खतापूर्ण कार्य मत करो।’</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु वे उसकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। लेवीय पुरुष ने अपनी रखेल को पकड़ा और उसे उनके पास बाहर लाया। उन्‍होंने रखेल के साथ बलात्‍कार किया। वे रात भर, सबेरा होने तक उसके साथ दुर्व्यवहार करते रहे। उन्‍होंने पौ फटने पर उसे भेज दिया।</verse>
				<verse number="26">लेवीय पुरुष की रखेल सबेरा होने के पहले आई, और बूढ़े मनुष्‍य के घर के द्वार पर जहाँ उसका स्‍वामी ठहरा हुआ था, गिर पड़ी। वह सूर्य का प्रकाश फैलने तक वहाँ पड़ी रही।</verse>
				<verse number="27">उसका स्‍वामी सबेरे उठा। उसने घर का द्वार खोला। वह अपनी यात्रा पर जाने के लिए घर से बाहर निकला। तब उसने अपनी रखेल को देखा जो घर के द्वार पर पड़ी थी। उसके हाथ देहरी पर थे।</verse>
				<verse number="28">लेवीय पुरुष ने उसे पुकारा, ‘उठो। अब हमें चलना चाहिए।’ पर उसे उत्तर नहीं मिला। तब उसने उसको अपने गधे पर रखा और अपने घर की ओर चला गया।</verse>
				<verse number="29">वह अपने घर आया। उसने एक छुरा लिया। उसने अपनी रखेल के शव को उठाया और उसके अंग-अंग काट दिए। उसने उसके बारह टुकड़े किए और उनको समस्‍त इस्राएली कुलों के क्षेत्रों में भेज दिया।</verse>
				<verse number="30">उसने दूतों को यह आदेश दिया: ‘तुम सब इस्राएलियों से यों कहना, “जिस दिन इस्राएली मिस्र देश से बाहर निकले थे उस दिन से आज तक क्‍या किसी व्यक्‍ति ने ऐसी घटना देखी है? अत: इस घटना पर सोचिए, विचार-विमर्श कीजिए, और फिर बोलिए।” ’ तब देखनेवालों ने यह कहा, ‘इस्राएलियों के मिस्र देश से बाहर निकलने के बाद आज तक ऐसी घटना कभी नहीं घटी, और न देखी गई। ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">अत: दान प्रदेश से बएर-शेबा तक तथा गिलआद प्रदेश में रहनेवाले सब इस्राएली युद्ध के लिए बाहर निकले। समस्‍त इस्राएली मंडली संगठित होकर प्रभु के सम्‍मुख मिस्‍पाह में एकत्र हुई।</verse>
				<verse number="2">इस्राएली समाज के स्‍तंभ, अर्थात् इस्राएली कुलों के नेतागण परमेश्‍वर के निज लोगों की इस धर्मसभा में उपस्‍थित थे। ये तलवार चलानेवाले चार लाख पैदल सैनिक थे।</verse>
				<verse number="3">(बिन्‍यामिन कुल के लोगों ने सुना कि इस्राएली मिस्‍पाह गए हैं।) इस्राएलियों ने लेवीय पुरुष से पूछा, ‘हमें बताइए कि यह कुकर्म कैसे हुआ?’</verse>
				<verse number="4">जिस स्‍त्री की हत्‍या की गई थी, उसके पति ने उत्तर दिया, ‘मैं और मेरी रखेल रात व्‍यतीत करने के लिए बिन्‍यामिन प्रदेश के गिबआह नगर में आए थे।</verse>
				<verse number="5">तब गिबआह के प्रमुख नागरिकों ने मुझ पर हमला कर दिया। उन्‍होंने रात में घर को घेर लिया, जहाँ मैं ठहरा था। वे मेरी हत्‍या करना चाहते थे। उन्‍होंने मेरी रखेल को भ्रष्‍ट किया, और वह मर गई।</verse>
				<verse number="6">मैंने अपनी रखेल के शव को लेकर उसके टुकड़े-टुकड़े किए, और इस्राएलियों के समस्‍त पैतृक भूमि-प्रदेशों में भेज दिया, क्‍योंकि गिबआह के नागरिकों ने इस्राएली समाज में व्‍यभिचार और मूर्खतापूर्ण कार्य किया था।</verse>
				<verse number="7">आप सब इस्राएली लोग यहाँ एकत्र हुए हैं। अब आप अपनी सलाह और सम्‍मति दीजिए।’</verse>
				<verse number="8">तब सब लोग खड़े हो गए। उन्‍होंने सर्वसम्‍मति से कहा, ‘हममें से कोई भी व्यक्‍ति अपने तम्‍बू में नहीं जाएगा, और न अपने घर को लौटेगा।</verse>
				<verse number="9">अब हम गिबआह के नागरिकों के साथ यह व्‍यवहार करेंगे: हम चिट्ठी डालकर चुनाव करेंगे।</verse>
				<verse number="10">हम प्रत्‍येक इस्राएली कुल के सौ पुरुषों में से दस, हजार में से सौ, और दस हजार में से एक हजार पुरुष चुनेंगे। ये सेना की भोजन-व्‍यवस्‍था करेंगे। ये उन लोगों के लिए भोजन लाएँगे जो बिन्‍यामिन प्रदेश के गिबआह में जाकर उसके नागरिकों को उनके मूर्खतापूर्ण कार्य का बदला देंगे, जो उन्‍होंने इस्राएली समाज में किया है।’</verse>
				<verse number="11">इस प्रकार समस्‍त इस्राएली लोग संगठित होकर उस नगर के विरुद्ध एकत्र हो गए।</verse>
				<verse number="12">इस्राएली कुलों ने बिन्‍यामिन कुल के लोगों को दूतों के हाथ से यह सन्‍देश भेजा, ‘यह कैसा कुकर्म तुम्‍हारे मध्‍य किया गया?</verse>
				<verse number="13">अब तुम गिबआह नगर के गुण्‍डों-बदमाशों को हमारे हाथ में सौंप दो। हम उन्‍हें मृत्‍युदण्‍ड देंगे और इस प्रकार इस्राएली समाज से इस बुराई को दूर करेंगे।’ परन्‍तु बिन्‍यामिन कुल के लोगों ने अपने जाति-भाई इस्राएलियों की बात नहीं स्‍वीकार की।</verse>
				<verse number="14">वे इस्राएलियों से युद्ध करने के लिए अपने नगरों से बाहर निकले, और गिबआह नगर में एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="15">उस दिन उन्‍होंने भिन्न-भिन्न नगरों से आए हुए बिन्‍यामिन कुल के लोगों की हाजिरी ली तो वे सब तलवार चलानेवाले छब्‍बीस हजार सैनिक निकले। इनके अतिरिक्‍त गिबआह नगर के निवासी भी थे।</verse>
				<verse number="16">इस सेना में सात सौ ऐसे चुने हुए सैनिक थे, जो बाएँ हाथ से युद्ध करते थे। वे गोफन से पत्‍थर मारने में इतने निपुण थे कि बाल-भर भी न चूकते थे।</verse>
				<verse number="17">इस्राएलियों ने भी बिन्‍यामिनियों को छोड़कर अपने सैनिकों की हाजिरी ली। वे सब तलवार चलानेवाले चार लाख सैनिक निकले। ये सब अनुभवी सैनिक थे।</verse>
				<verse number="18">इस्राएली उठे, और वे बेत-एल गए। उन्‍होंने परमेश्‍वर से पूछा, ‘हममें से किस कुल को सर्वप्रथम बिन्‍यामिनियों से युद्ध करने के लिए जाना चाहिए?’ प्रभु ने कहा, ‘यहूदा कुल सर्वप्रथम जाएगा।’</verse>
				<verse number="19">इस्राएली सबेरे उठे। उन्‍होंने गिबआह नगर के सामने पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="20">वे बिन्‍यामिनियों से युद्ध करने को बाहर निकले। उन्‍होंने गिबआह नगर के विरुद्ध युद्ध की व्‍यूह-रचना की।</verse>
				<verse number="21">बिन्‍यामिनी सैनिक युद्ध के लिए गिबआह नगर से बाहर निकले। उन्‍होंने उसी दिन इस्राएलियों के बाईस हजार सैनिकों को धराशायी कर दिया।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु इस्राएलियों ने पुन: साहस किया। उन्‍होंने उसी स्‍थान पर युद्ध की व्‍यूह-रचना की, जहाँ पहले दिन की थी।</verse>
				<verse number="23">इस्राएली प्रभु के पास गए। वे सन्‍ध्‍या समय तक उसके सम्‍मुख रोते रहे। उन्‍होंने प्रभु से पूछा, ‘क्‍या हम अपने जाति-भाई बिन्‍यामिनियों से युद्ध करने के लिए फिर जाएँ?’ प्रभु ने कहा, ‘उन पर चढ़ाई करो।’</verse>
				<verse number="24">अत: इस्राएली दूसरे दिन बिन्‍यामिनियों के समीप गए।</verse>
				<verse number="25">बिन्‍यामिनी सैनिक उनका सामना करने के लिए गिबआह नगर से बाहर निकले। उन्‍होंने दूसरे दिन भी इस्राएलियों के अठारह हजार सैनिकों को धराशायी कर दिया। ये धराशायी पुरुष तलवार चलानेवाले सैनिक थे।</verse>
				<verse number="26">तब सब इस्राएली लोग, समस्‍त सेना बेत-एल गई। वे प्रभु के सम्‍मुख आए। वे वहाँ प्रभु के सम्‍मुख बैठ गए। वे रोए। उन्‍होंने सन्‍ध्‍या समय तक उपवास किया, और प्रभु के सम्‍मुख अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि अर्पित की।</verse>
				<verse number="27">उन दिनों में परमेश्‍वर के विधान की मंजूषा वहाँ थी और हारून का पौत्र तथा एलआजर का पुत्र पीनहास प्रभु के सम्‍मुख उपस्‍थित रहकर सेवा करता था। इस्राएली लोगों ने प्रभु से पूछा, ‘क्‍या हम अपने जाति-भाई बिन्‍यामिनियों से युद्ध करने के लिए फिर जाएँ अथवा युद्ध बन्‍द कर दें?’ प्रभु ने उत्तर दिया, ‘चढ़ाई करो; क्‍योंकि मैं कल उन्‍हें तुम्‍हारे हाथ में सौंप दूँगा।’</verse>
				<verse number="28"></verse>
				<verse number="29">इस्राएलियों ने गिबआह नगर के चारों ओर सैनिकों को घात में बैठा दिया।</verse>
				<verse number="30">वे तीसरे दिन भी बिन्‍यामिनियों से युद्ध करने के लिए गए। उन्‍होंने पहले के समान गिबआह नगर के विरुद्ध युद्ध की व्‍यूह-रचना की।</verse>
				<verse number="31">तब बिन्‍यामिनी सैनिक इस्राएलियों का सामना करने के लिए नगर से बाहर निकले। इस्राएली उन्‍हें नगर से दूर खींच ले गए। बिन्‍यामिनियों ने पहले के समान इस्राएली सैनिकों को दो पहाड़ी मार्गों पर धराशायी करना और उनका संहार करना आरम्‍भ किया। उनमें एक पहाड़ी मार्ग बेत-एल की ओर जाता है, और दूसरा गिबओन को। उन्‍होंने मैदान में प्राय: तीस इस्राएली सैनिक मारे।</verse>
				<verse number="32">बिन्‍यामिनियों ने कहा, ‘इस्राएली पहले के समान पराजित होकर हमारे सम्‍मुख से भाग रहे हैं।’ इस्राएली सैनिकों ने कहा था, ‘आओ, हम भाग जाएँ; और बिन्‍यामिनी सैनिकों को नगर से दूर, पहाड़ी मार्गों पर खींचकर ले जाएँ।’</verse>
				<verse number="33">तब इस्राएली सेना का प्रमुख दल अपने स्‍थान से उठा, और उसने बअल-तामर नगर में युद्ध की व्‍यूह-रचना की। घात में बैठे हुए सैनिक, जो गाबा नगर की पश्‍चिमी दिशा में बैठे थे, अपने स्‍थान से निकल पड़े।</verse>
				<verse number="34">इस प्रकार समस्‍त इस्राएलियों के दस हजार चुने हुए सैनिक गिबआह नगर के सम्‍मुख आए। घमासान युद्ध हुआ। बिन्‍यामिनी सैनिक नहीं जानते थे कि संकट उनके सन्निकट है।</verse>
				<verse number="35">प्रभु ने इस्राएलियों के लिए बिन्‍यामिनियों को पराजित कर दिया। इस्राएलियों ने उस दिन बिन्‍यामिनियों के पच्‍चीस हजाए एक सौ सैनिकों का संहार किया। ये तलवार चलानेवाले सैनिक थे।</verse>
				<verse number="36">बिन्‍यामिनियों ने देखा कि वे पराजित हो गए। इस्राएलियों ने युद्ध-भूमि बिन्‍यामिनियों के लिए छोड़ दी, क्‍योंकि उन्‍हें घात में बैठे हुए सैनिकों पर भरोसा था, जिनको उन्‍होंने गिबआह नगर के चारों ओर बैठाया था।</verse>
				<verse number="37">घात में बैठे हुए सैनिक अविलम्‍ब निकले। उन्‍होंने गिबआह नगर पर धावा बोल दिया। वे नगर में फैल गए। उन्‍होंने नगर में रहनेवालों को तलवार से मार डाला।</verse>
				<verse number="38">इस्राएली सेना के प्रमुख दल और घात लगाने वाले दल के मध्‍य यह संकेत-चिह्‍न निश्‍चित किया गया था: ‘जब घात लगानेवाला दल नगर से धुएं का बादल उड़ाएगा,</verse>
				<verse number="39">तब इस्राएली सेना का प्रमुख दल युद्ध-भूमि में लौट आएगा।’ अब तक बिन्‍यामिनी सैनिकों ने प्राय: तीस इस्राएली सैनिकों को धराशायी कर दिया था, और वे उनका संहार करना आरम्‍भ कर चुके थे। उन्‍होंने कहा, ‘पहले युद्ध के समान इस बार भी इस्राएली पराजित हो रहे हैं।’</verse>
				<verse number="40">उसी समय संकेत-चिह्‍न, धुएं का खम्‍भा नगर से ऊपर उठने लगा। बिन्‍यामिनियों ने मुड़कर पीछे देखा कि सारे नगर से धुआं आकाश की ओर उठ रहा है।</verse>
				<verse number="41">तब इस्राएली सैनिकों ने लौटकर अपना पीछा करनेवालों पर आक्रमण कर दिया। बिन्‍यामिनी सैनिक आतंकित हो गए, क्‍योंकि उन्‍होंने देखा कि संकट उनके सन्निकट है!</verse>
				<verse number="42">अत: वे इस्राएलियों के सम्‍मुख पीठ दिखाकर निर्जन प्रदेश के मार्ग की ओर भागने लगे। इस्राएली सेना के प्रमुख दल ने उनको दबाया। नगर से इस्राएली निकले, और उन्‍होंने पीछे से उनका संहार किया।</verse>
				<verse number="43">उन्‍होंने बिन्‍यामिनियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उन्‍होंने नोहाह नगर से पूर्व दिशा में गाबा नगर तक उनका पीछा किया, और उन्‍हें रौंद डाला।</verse>
				<verse number="44">बिन्‍यामिनियों के अठारह हजार सैनिक मारे गए। ये सब शूरवीर योद्धा थे।</verse>
				<verse number="45">शेष बिन्‍यामिनी सैनिक मुड़े और वे निर्जन प्रदेश की दिशा में रिम्‍मोन की चट्टान की ओर भागे। इस्राएलियों ने उनमें से पांच हजार सैनिकों को पहाड़ी मार्गों पर चुन-चुनकर मार डाला। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने बिन्‍यामिनियों का गिदोम नगर तक पीछा किया और उनके दो हजार सैनिकों का संहार कर दिया।</verse>
				<verse number="46">इस प्रकार उस दिन बिन्‍यामिनियों के पच्‍चीस हजार सैनिक मारे गए। ये तलवार चलानेवाले सैनिक और शूरवीर योद्धा थे।</verse>
				<verse number="47">किन्‍तु छ: सौ बिन्‍यामिनी सैनिक मुड़े और निर्जन प्रदेश की दिशा में रिम्‍मोन की चट्टान की ओर भाग गए। उन्‍होंने चार महीने तक रिम्‍मोन की चट्टान में निवास किया।</verse>
				<verse number="48">तब इस्राएली बिन्‍यामिनियों का पीछा करना छोड़ कर उनके नगरों की ओर लौटे। उन्‍होंने नगर में रहनेवाले सब पुरुषों और पशुओं का, और जो कुछ भी उन्‍हें मिला, उन सब का तलवार से संहार कर दिया। जो-जो नगर उन्‍हें मिला उसमें उन्‍होंने आग लगा दी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">इस्राएली पुरुषों ने मिस्‍पाह में यह शपथ खाई: ‘हममें से कोई भी पिता अपनी पुत्री का विवाह बिन्‍यामिन कुल में नहीं करेगा।’</verse>
				<verse number="2">तत्‍पश्‍चात् वे बेत-एल में आए। वे वहाँ परमेश्‍वर के सम्‍मुख सन्‍ध्‍या समय तक बैठे रहे। वे उच्‍च स्‍वर में फूट-फूट कर रोए।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने कहा, “हे इस्राएलियों के प्रभु परमेश्‍वर, हमारे इस्राएली समाज में यह घटना क्‍यों घटी, कि आज हमारे कुलों में से एक कुल समाप्‍त हो गया?’</verse>
				<verse number="4">वे दूसरे दिन सबेरे उठे। उन्‍होंने वहाँ एक वेदी बनाई, और अग्‍नि-बलि तथा सहभागिता-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने पूछा, ‘इस्राएली कुलों में से कौन कुल यहाँ प्रभु के पास धर्मसभा में नहीं आया है?’ अभिशाप की यह महाशपथ घोषित की गई थी कि जो कुल प्रभु के पास मिस्‍पाह में नहीं आएगा, उसे निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="6">परन्‍तु इस्राएलियों में अपने जाति-भाई बिन्‍यामिनियों के प्रति दया उत्‍पन्न हुई। उन्‍होंने कहा, ‘आज इस्राएली कुलों में से एक कुल कट गया।</verse>
				<verse number="7">इसके अतिरिक्‍त हमने प्रभु की शपथ खाई है कि हम अपनी पुत्रियों का विवाह बिन्‍यामिनियों से नहीं करेंगे। अब हम क्‍या करें? जो बिन्‍यामिनी पुरुष बच गए हैं, उनके लिए स्‍त्रियाँ कैसे प्राप्‍त करें?’</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने फिर पूछा, ‘इस्राएली कुलों में से कौन कुल प्रभु के पास मिस्‍पाह नहीं आया?’ ज्ञात हुआ कि गिलआद प्रदेश के याबेश नगर से कोई भी व्यक्‍ति धर्मसभा के लिए शिविर में नहीं आया है;</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि लोगों की हाजिरी ली गई थी। गिलआद प्रदेश के याबेश नगर का एक निवासी भी वहाँ उपस्‍थित नहीं था।</verse>
				<verse number="10">अत: इस्राएली मंडली ने अपने बारह हजार शूरवीर सैनिकों को वहाँ भेजा, और उन्‍हें यह आदेश दिया, ‘जाओ, और गिलआद प्रदेश के याबेश नगर के निवासियों को, स्‍त्रियों और बच्‍चों को भी, तलवार से नष्‍ट कर दो।</verse>
				<verse number="11">तुम्‍हें यह कार्य करना होगा: तुम प्रत्‍येक पुरुष को, तथा उस स्‍त्री को जो पुरुष के साथ सहवास कर चुकी है, पूर्णत: नष्‍ट कर देना; किन्‍तु कन्‍याओं को जीवित छोड़ देना। उन्‍होंने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="12">उन्‍हें गिलआद प्रदेश के याबेश नगर के निवासियों में चार सौ कुंआरी कन्‍याएँ मिलीं, जिन्‍होंने पुरुष के साथ कभी सहवास नहीं किया था। वे उन्‍हें शिलोह के पड़ाव में, जो कनान देश में है, ले आए।</verse>
				<verse number="13">इस्राएली मण्‍डली ने रिम्‍मोन की चट्टान में रहनेवाले बिन्‍यामिनियों के पास सन्‍देश भेजा और उनके साथ शान्‍ति स्‍थापित की।</verse>
				<verse number="14">बिन्‍यामिनी तत्‍काल लौट आए। इस्राएलियों ने उन्‍हें गिलआद प्रदेश के याबेश नगर की कन्‍याएँ दे दीं, जिन्‍हें सैनिकों ने जीवित छोड़ दिया था। पर ये कन्‍याएँ उनके लिए पर्याप्‍त नहीं थीं।</verse>
				<verse number="15">लोगों को बिन्‍यामिन कुल पर दया आ गई, क्‍योंकि प्रभु ने इस्राएली कुलों में दरार कर दी थी।</verse>
				<verse number="16">इस्राएली मंडली के धर्मवृद्धों ने कहा, ‘हम शेष बिन्‍यामिनियों के लिए स्‍त्रियाँ प्राप्‍त करने के लिए क्‍या करें, क्‍योंकि बिन्‍यामिन कुल की स्‍त्रियों का नामोनिशान मिट गया है।’</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने आगे कहा, ‘हम बिन्‍यामिन कुल के शेष लोगों की रक्षा किस प्रकार करें? ऐसा न हो कि इस्राएली समाज में से बिन्‍यामिन कुल मिट जाए।</verse>
				<verse number="18">हम अपनी पुत्रियों का विवाह उनके साथ नहीं कर सकते हैं।’ इस्राएलियों ने यह शपथ खाई थी, ‘अपनी पुत्री का विवाह बिन्‍यामिनी पुरुष के साथ करनेवाला व्यक्‍ति अभिशप्‍त है!’</verse>
				<verse number="19">धर्मवृद्धों ने फिर कहा, ‘सुनो, शिलोह में प्रभु का यात्रा-पर्व प्रतिवर्ष मनाया जाता है।’ (शिलोह नगर बेत-एल के उत्तर में, और बेत-एल नगर से शकेम नगर को जानेवाले पहाड़ी मार्ग की पूर्व दिशा में तथा लबोनाह के दक्षिण में स्‍थित है।)</verse>
				<verse number="20">धर्मवृद्धों ने बिन्‍यामिनी पुरुषों को यह निर्देश दिया, ‘जाओ, और अंगूर-उद्यान में घात लगाकर बैठो।</verse>
				<verse number="21">देखते रहो! जब शिलोह नगर की कन्‍याएँ समूह-नृत्‍य में नृत्‍य करने के लिए बाहर निकलेंगी तब तुम अंगूर-उद्यान के बाहर निकलना। प्रत्‍येक पुरुष शिलोह की कन्‍याओं में किसी कन्‍या को पकड़ कर उसे अपनी पत्‍नी बना ले। इसके बाद तुम अपने बिन्‍यामिन प्रदेश को चले जाना।</verse>
				<verse number="22">यदि उन कन्‍याओं के पिता अथवा भाई हमसे शिकायत करने आएँगे तो हम उनसे यह कहेंगे, “हम पर कृपा कीजिए, और कन्‍याएँ उन्‍हें दे दीजिए। हमने युद्ध में प्रत्‍येक बिन्‍यामिनी पुरुष के लिए स्‍त्री नहीं ली थी। आप लोगों ने भी उन्‍हें ये कन्‍याएँ नहीं दी थीं। यदि आप ऐसा करते तो अपनी शपथ भी तोड़ते और दोषी ठहरते।” ’</verse>
				<verse number="23">शेष बिन्‍यामिनी पुरुषों ने ऐसा ही किया। जिन नर्तकियों का उन्‍होंने अपहरण किया था, उनमें से उन्‍होंने अपनी संख्‍या के अनुसार अपनी-अपनी पत्‍नी चुन ली। तत्‍पश्‍चात् वे अपने पैतृक भूमि-क्षेत्र को लौट गए। उन्‍होंने अपने नगरों का पुनर्निर्माण किया, और उनमें बस गए।</verse>
				<verse number="24">उसी समय इस्राएली लोग भी वहाँ से अपने-अपने कुल और गोत्र को चले गए। प्रत्‍येक कुल शिलोह से अपने पैतृक भूमि-क्षेत्र को लौट गया।</verse>
				<verse number="25">उन दिनों में इस्राएली समाज में राजा की प्रथा न थी। हर एक व्यक्‍ति वही कार्य करता था जो उसकी दृष्‍टि में उचित प्रतीत होता था।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="8">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">जब शासक इस्राएलियों पर शासन करते थे तब उनके देश में अकाल पड़ा। एक इस्राएली पुरुष यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर से मोआब देश में प्रवास करने के लिए चला गया। उसके साथ उसकी पत्‍नी और दो पुत्र भी गए।</verse>
				<verse number="2">उस पुरुष का नाम एलीमेलक, और उसकी पत्‍नी का नाम नाओमी था। उसके पुत्रों के नाम थे−महलोन और किलयोन। वे एप्राता-वंशज थे और यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर के निवासी थे। वे मोआब देश आए और वहाँ रहने लगे।</verse>
				<verse number="3">कुछ समय बाद नाओमी के पति एलीमेलक की मृत्‍यु हो गई, और वह अपने दोनों पुत्रों के साथ रह गई।</verse>
				<verse number="4">उसके पुत्रों ने मोआबी जाति की स्‍त्रियों से विवाह कर लिया। उनमें से एक का नाम ओर्पा और दूसरी का नाम रूत था। नाओमी और उसके पुत्र प्राय: दस वर्ष वहाँ रहे।</verse>
				<verse number="5">तत्‍पश्‍चात् नाओमी के दोनों पुत्रों, महलोन और किलयोन, की मृत्‍यु हो गई। यों वह अपने पति और दोनों पुत्रों से वंचित हो गई।</verse>
				<verse number="6">नाओमी ने मोआब देश में यह सुना कि प्रभु ने अपने लोगों की सुधि ली है, और स्‍वदेश में अच्‍छी फसल हुई है। इसलिए वह अपनी दोनों बहुओं के साथ मोआब देश से स्‍वदेश लौटने के लिए तैयारी करने लगी।</verse>
				<verse number="7">वह और उसकी दोनों बहुएं उस स्‍थान से बाहर निकलीं, जहाँ वे रहती थीं। उन्‍होंने यहूदा प्रदेश लौटने के लिए मार्ग पकड़ा।</verse>
				<verse number="8">नाओमी ने अपनी दोनों बहुओं से कहा, ‘अब तुम अपने-अपने मायके को लौट जाओ। जैसे तुमने मृत पति के साथ तथा मेरे साथ सद्व्‍यवहार किया है, वैसे प्रभु तुमसे सद्व्‍यवहार करे।</verse>
				<verse number="9">प्रभु तुम्‍हें यह वरदान दे कि तुम पुन: विवाह कर सको और पति के घर में आश्रय प्राप्‍त करो।’ नाओमी ने उनका चुम्‍बन लिया। उसकी बहुएं छाती पीट-पीटकर रोने लगीं।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने उससे कहा, ‘नहीं! हम आपके साथ आपकी जाति के लोगों के पास वापस जाएंगी।’</verse>
				<verse number="11">नाओमी ने कहा, ‘मेरी पुत्रियो, लौट जाओ। तुम मेरे साथ क्‍यों चलोगी? क्‍या मेरे गर्भ से अब भी पुत्र उत्‍पन्न होंगे कि वे तुम्‍हारे पति बन सकें?</verse>
				<verse number="12">लौट जाओ, मेरी पुत्रियो, चली जाओ। अब मैं बूढ़ी हो चुकी हूँ, और विवाह नहीं कर सकती। यदि मैं तुमसे यह कहती कि मुझे गर्भ-धारण की आशा है, और यदि आज रात ही मुझे पति प्राप्‍त हो जाए, और मैं पुत्रों को जन्‍म दूँ</verse>
				<verse number="13">तो क्‍या तुम उनके बड़े होने तक प्रतीक्षा करोगी? उस समय तक तुम विवाह नहीं करोगी? कदापि नहीं, मेरी पुत्रियो! मैं तुम्‍हारे कारण बड़ी दु:खी हूँ कि प्रभु का कृपापूर्ण हाथ मुझ पर से उठ गया।’</verse>
				<verse number="14">बहुएं जोर-जोर से फिर रोने लगीं। ओर्पा ने अपनी सास का चुम्‍बन लिया, और अपने लोगों के पास लौट गई। पर रूत अपनी सास से चिपकी रही।</verse>
				<verse number="15">नाओमी ने फिर कहा, ‘देख, तेरी जेठानी अपने लोगों के पास, अपने देवताओं के पास लौट गई है। अब तू भी अपनी जेठानी के पीछे-पीछे लौट जा।’</verse>
				<verse number="16">रूत ने कहा, ‘आप मुझसे विनती मत कीजिए कि मैं आपको छोड़ दूँ, आपके पीछे-पीछे न आऊं और लौट जाऊं। जहाँ-जहाँ आप जाएँगी, वहाँ-वहाँ मैं भी जाऊंगी। जहाँ आप रहेंगी, वहाँ मैं भी रहूँगी। आपके लोग, मेरे लोग होंगे। आपका परमेश्वर मेरा परमेश्वर होगा।</verse>
				<verse number="17">जहाँ आप अन्‍तिम सांस लेंगी, वहाँ मैं भी मरकर दफन हूँगी। यदि मृत्‍यु भी हमें एक-दूसरे से अलग करे तो प्रभु मेरे साथ कठोर व्‍यवहार करे, नहीं, उससे भी अधिक बुरा व्‍यवहार करे।’</verse>
				<verse number="18">जब नाओमी ने देखा कि रूत उसके साथ जाने के अपने निश्‍चय पर दृढ़ है, तब वह और कुछ न बोली।</verse>
				<verse number="19">वे दोनों चलते-चलते बेतलेहम नगर में आईं। जब उन्‍होंने बेतलेहम नगर में प्रवेश किया तब उनके कारण पूरे नगर में हलचल मच गई। स्‍त्रियों ने पूछा, ‘क्‍या यह नाओमी है?’</verse>
				<verse number="20">नाओमी ने उनसे कहा, ‘कृपाकर, अब मुझे “नाओमी” मत कहो, बल्‍कि मुझे “मारा” कहो; क्‍योंकि सर्वशक्‍तिमान प्रभु ने मुझे बहुत दु:ख दिया है।</verse>
				<verse number="21">मैं हरी-भरी गृहस्‍थी के साथ परदेश गई थी, पर प्रभु मुझे खाली हाथ स्‍वदेश लौटा लाया। जब प्रभु ने ही मुझे दुखिया बनाया है; सर्वशक्‍तिमान प्रभु ने मुझ पर विपत्ति ढाही है, तब क्‍यों तुम मुझे नाओमी कहती हो?’</verse>
				<verse number="22">यों नाओमी अपनी मोआबी बहू रूत के साथ मोआब देश से लौटी। जौ की फसल की कटनी के आरम्‍भिक दिन थे, जब नाओमी और रूत ने बेतलेहम नगर में प्रवेश किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">नाओमी के पति का एक रिश्‍तेदार था। उसका नाम बोअज था। उसके पास अपार धन-सम्‍पत्ति थी। वह एलीमेलक के परिवार का था।</verse>
				<verse number="2">मोआबी रूत ने नाओमी से कहा, ‘खेत में सिला बीनने के लिए मुझे जाने दीजिए। जो फसल काटनेवाला मुझ पर कृपा-दृष्‍टि करेगा, उसके पीछे-पीछे मैं सिला बीनूँगी।’ नाओमी ने उससे कहा, ‘जा, मेरी पुत्री!’</verse>
				<verse number="3">अत: रूत चली गई। वह फसल काटनेवाले के पीछे-पीछे सिला बीनने के लिए खेत में आई। संयोगवश रूत खेत के उस भाग में सिला बीनने लगी जो एलीमेलक के सम्‍बन्‍धी बोअज का था।</verse>
				<verse number="4">बोअज बेतलेहम नगर से आया। उसने फसल काटनेवालों से कहा, ‘प्रभु तुम्‍हारे साथ हो!’ उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘प्रभु आपको आशिष दे।’</verse>
				<verse number="5">बोअज ने रूत को देखा तो अपने उस सेवक से पूछा, जो फसल काटनेवालों से काम करा रहा था, ‘यह किस परिवार की लड़की है?’</verse>
				<verse number="6">सेवक ने उत्तर दिया, ‘यह मोआब देश की लड़की है। यह नाओमी के साथ मोआब देश से आई है।</verse>
				<verse number="7">इसने मुझसे पूछा था, “कृपाकर मुझे फसल काटनेवालों के पीछे-पीछे सिला बीनने, और पूलों के आसपास की बालें बटोरने की अनुमति दीजिए।” इसलिए यह खेत में आई, और सबेरे से अब तक निरन्‍तर काम में जुटी है। इसने क्षण भर भी आराम नहीं किया।’</verse>
				<verse number="8">बोअज ने रूत से कहा, ‘सुनो, अब तुम्‍हें दूसरे व्‍यक्‍ति के खेत में जाकर सिला बीनने की आवश्‍यकता नहीं। तुम मेरे इस खेत को छोड़कर मत जाना। तुम भी मेरी सेविकाओं के साथ रहना।</verse>
				<verse number="9">जिस-जिस खेत में वे फसल काटेंगी, तुम उन पर दृष्‍टि रखना, और उनके पीछे-पीछे जाना। मैंने अपने सेवकों को आदेश दे दिया है कि वे तुम्‍हें स्‍पर्श न करें। जब तुम्‍हें प्‍यास लगेगी तब घड़ों के पास चली जाना। जो पानी सेवक घड़ों में भरेंगे, तुम उसको पीना।’</verse>
				<verse number="10">रूत ने मुँह के बल गिरकर साष्‍टांग प्रणाम किया। उसने बोअज से पूछा, ‘आपने क्‍यों मुझ पर कृपादृष्‍टि की, मुझ पर ध्‍यान दिया? मैं परदेशिनी हूँ।’</verse>
				<verse number="11">बोअज ने उसे उत्तर दिया, ‘जो व्‍यवहार तुमने अपने पति की मृत्‍यु के पश्‍चात् अपनी सास के साथ किया है, वह सब मुझे बताया गया है। मुझे मालूम हुआ है कि तुम अपने माता-पिता और मातृभूमि को छोड़ कर ऐसे लोगों के साथ रहने के लिए आई हो, जिन्‍हें तुम पहले कभी जानती भी नहीं थीं</verse>
				<verse number="12">प्रभु तुम्‍हारे कार्य का पुरस्‍कार तुम्‍हें दे। इस्राएलियों का प्रभु परमेश्वर, जिसकी छत्रछाया में तुम आई हो, तुम्‍हें पूर्ण प्रतिफल दे।’</verse>
				<verse number="13">रूत ने कहा, ‘मेरे स्‍वामी, यद्यपि मैं आपकी किसी भी सेविका के बराबर नहीं हूँ तो भी मैंने आपकी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की। आपने मुझे दिलासा दिया। आपने मुझसे सान्‍त्‍वनापूर्ण शब्‍द कहे।’</verse>
				<verse number="14">बोअज ने भोजन के समय रूत से कहा, ‘यहाँ आओ। यह रोटी लो, और इसको सिरके में डुबाकर खाओ।’ अत: रूत फसल काटनेवालों के पास बैठ गई। बोअज ने उसे जौ के भुने हुए दाने दिए। उसने पेट भर खाया। उसके पास कुछ बच भी गया।</verse>
				<verse number="15">जब वह सिला बीनने को उठी तब बोअज ने अपने सेवकों को यह आदेश दिया, ‘पूलों के बीच भी रूत को सिला बीनने देना और उसका अनिष्‍ट मत करना।</verse>
				<verse number="16">उसके लिए पूलों में से भी दाने नोचकर गिरा देना, जिससे वह उन्‍हें भी बीन सके। उसे मत डांटना।’</verse>
				<verse number="17">रूत सन्‍ध्‍या तक खेत में सिला बीनती रही। उसके बाद उसने बीना हुआ जौ फटका। जौ प्राय: दस किलो निकला!</verse>
				<verse number="18">उसने उसको उठाया और वह नगर में आई। उसने बीना हुआ अनाज अपनी सास को दिखाया। जो भोजन पेट भर खाने के पश्‍चात् बच गया था, वह भी उसने अपनी सास को दे दिया।</verse>
				<verse number="19">सास ने उससे पूछा, ‘आज तूने कहाँ सिला बीना? तू कहाँ काम करती रही? तुझ पर ध्‍यान देनेवाले व्‍यक्‍ति को प्रभु आशिष दे।’ तब रूत ने अपनी सास को बताया कि वह किस व्‍यक्‍ति के खेत में काम करती रही। उसने कहा, ‘उस व्‍यक्‍ति का नाम, जिसके खेत में आज मैंने काम किया, बोअज है।’</verse>
				<verse number="20">नाओमी ने अपनी बहू से कहा, ‘जीवितों और मृतकों दोनों पर करुणा करनेवाला प्रभु, बोअज को आशिष दे।’ नाओमी ने आगे कहा, ‘बोअज हमारा सम्‍बन्‍धी है। वह हमारे निकट कुटुम्‍बियों में से एक है, जिन पर हमारी देखभाल करने का दायित्‍व है।’</verse>
				<verse number="21">रूत ने कहा, ‘उसने मुझ से यह भी कहा, “जब तक मेरे सेवक सब फसल न काट लें तब तक तुम उनके साथ काम में लगी रहना।” ’</verse>
				<verse number="22">नाओमी ने रूत से कहा, ‘मेरी पुत्री, यह तेरे लिए अच्‍छा है कि तू बोअज की सेविकाओं के साथ उसके खेत में जाए। यदि तू दूसरे व्‍यक्‍ति के खेत में जाएगी तो वे तुझे स्‍पर्श कर सकते हैं।’</verse>
				<verse number="23">यों रूत बोअज की सेविकाओं के साथ काम में लग गई। वह जौ और गेहूँ की फसल की कटनी तक सिला बीनती रही। वह अपनी सास के साथ ही रहती थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">उसकी सास नाओमी ने रूत से कहा, ‘मेरी पुत्री, यह मेरा कर्त्तव्‍य है कि मैं तेरे लिए पति का आश्रय खोजूँ, जिससे तेरा भला हो।</verse>
				<verse number="2">बोअज जिसकी सेविकाओं के साथ तू काम करती है, हमारा कुटुम्‍बी है। देख, वह आज रात को खलियान में जौ की ओसाई करेगा।</verse>
				<verse number="3">तू स्‍नान कर, सिर में तेल डाल और साफ-सुथरे वस्‍त्र पहिन। इसके बाद तू खलियान में जाना। परन्‍तु जब तक बोअज खाना-पीना समाप्‍त नहीं कर लेगा तब तक तू स्‍वयं को उस पर प्रकट मत करना।</verse>
				<verse number="4">जब वह सोने के लिए लेटेगा तब तू उस स्‍थान को देख लेना, जहाँ वह सोता है। उसके बाद तू जाना और उसके पैरों की चादर उठाकर वहाँ लेट जाना। तब वह तुझे बताएगा कि तुझे क्‍या करना चाहिए।’</verse>
				<verse number="5">रूत ने नाओमी से कहा, ‘जो आप कहती हैं, वह मैं करूँगी।’</verse>
				<verse number="6">रूत खलियान में गई। उसने अपनी सास के आदेश के अनुसार कार्य किया।</verse>
				<verse number="7">बोअज खा-पी चुका था। उसका हृदय आनन्‍दमग्‍न था। वह सोने के लिए अनाज के ढेर के किनारे आया। रूत चुपचाप आई। वह बोअज के पैरों की चादर उठाकर वहीं लेट गई।</verse>
				<verse number="8">आधी रात को बोअज चौंक पड़ा। उसने पलटकर देखा कि उसके पैरों के पास एक स्‍त्री लेटी हुई है।</verse>
				<verse number="9">उसने पूछा, ‘तुम कौन हो?’ रूत ने उत्तर दिया, ‘मैं आपकी सेविका रूत हूँ। कृपाकर, अपनी चादर मुझे ओढ़ा दीजिए, क्‍योंकि आप हमारे निकट कुटुम्‍बी हैं।’</verse>
				<verse number="10">बोअज ने कहा, ‘मेरी पुत्री, प्रभु तुम्‍हें आशिष दे। तुमने अपनी सास के लिये करुणामय कार्य किया था। अब तुम्‍हारा यह कार्य उससे श्रेष्‍ठ है; क्‍योंकि तुमने विवाह के लिए किसी जवान पुरुष को, धनी अथवा गरीब को, नहीं चुना।</verse>
				<verse number="11">मेरी पुत्री, तुम मत डरो। जो कुछ तुमने मुझसे कहा है, वह सब मैं तुम्‍हारे लिए करूँगा। नगर के सब लोग जानते हैं कि तुम चरित्रवान और परिश्रमी हो।</verse>
				<verse number="12">देखो, यह सच है कि मैं तुम्‍हारा निकट कुटुम्‍बी हूँ। फिर भी एक और पुरुष है जो तुम्‍हारा निकटतर सम्‍बन्‍धी है।</verse>
				<verse number="13">इसलिए आज रात ठहर जाओ। यदि वह सबेरे तुम्‍हारा निकटतम कुटुम्‍बी होने का दायित्‍व पूरा करता है तो ठीक है। वह तुमसे विवाह करे। परन्‍तु यदि वह तुम्‍हारा निकटतम कुटुम्‍बी होने के दायित्‍व को पूरा करने के लिए तत्‍पर नहीं होगा तो मैं जीवन्‍त प्रभु की शपथ खाता हूँ कि मैं तुम्‍हारा निकट कुटुम्‍बी होने का दायित्‍व पूरा करूँगा। अब तुम यहाँ सबेरे तक सोती रहो।’</verse>
				<verse number="14">अत: रूत सबेरे तक उसके पैरों के पास सोती रही। जब इतना प्रकाश नहीं फैला था कि एक व्‍यक्‍ति दूसरे व्‍यक्‍ति को पहचान सके तभी वह उठ गई। बोअज ने कहा, ‘किसी को मालूम नहीं होना चाहिए कि खलियान में कोई स्‍त्री आई थी।’</verse>
				<verse number="15">तब बोअज ने कहा, ‘तुम अपनी चादर फैलाओ, और उसको पकड़ी रहो।’ रूत ने ऐसा ही किया। वह चादर को पकड़ी रही। बोअज ने प्राय: पच्‍चीस किलो जौ उसकी चादर में उण्‍डेल दिया और उसके सिर पर रख दिया। तत्‍पश्‍चात् रूत नगर को चली गई।</verse>
				<verse number="16">वह अपनी सास के पास आई। सास ने उससे पूछा, ‘क्‍या हुआ, मेरी पुत्री?’ तब जो कुछ बोअज ने उसके लिए किया था, वह उसने अपनी सास को बताया।</verse>
				<verse number="17">रूत ने कहा, ‘यह पच्‍चीस किलो जौ भी मुझे दिया है। उसने कहा था, “तुम्‍हें खाली हाथ अपनी सास के पास नहीं जाना चाहिए।” ’</verse>
				<verse number="18">नाओमी ने कहा, ‘मेरी पुत्री, जब तक तुझे इस बात का पता न चले कि इसका परिणाम क्‍या होगा, तब तक तू चुपचाप रह। आज जब तक बोअज सब बातें निपटा नहीं लेगा तब तक चैन से नहीं बैठेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">बोअज नगर के प्रवेश-द्वार पर गया। वह वहाँ बैठ गया। उसी समय एलीमेलक का निकटतम कुटुम्‍बी जिसके विषय में बोअज ने चर्चा की थी, वहाँ से गुजरा। बोअज ने उससे कहा, ‘यहाँ आइए, महाशय। यहाँ बैठिए।’ अत: वह अपना मार्ग छोड़कर वहाँ बैठ गया।</verse>
				<verse number="2">बोअज ने नगर के दस वृद्ध बुलाए और उनसे कहा, ‘आप भी यहाँ बैठिए।’ वे सब बैठ गए।</verse>
				<verse number="3">उसके पश्‍चात् बोअज ने एलीमेलक के निकटतम कुटुम्‍बी से कहा, ‘नाओमी मोआब देश से लौट आई है। वह हमारे भाई एलीमेलक का भूमि-भाग बेचना चाहती है।</verse>
				<verse number="4">इसलिए मैंने निश्‍चय किया कि मैं आपके कानों में यह बात डाल दूँ और आपसे कहूँ कि आप यहाँ बैठे हुए लोगों के सामने, इन वृद्ध पुरुषों के सम्‍मुख भूमि को खरीद लीजिए। यदि आप भूमि को छुड़ाना चाहते हैं तो आप उसको छुड़ा लीजिए। यदि उसको छुड़ाना नहीं चाहते हैं तो मुझे बता दीजिए जिससे मुझे मालूम हो जाए। भूमि को खरीदने का प्रथम अधिकार आपका है। आप एलीमेलक के निकटतम कुटुम्‍बी हैं। आपके पश्‍चात् मेरा अधिकार है।’ उसने कहा, ‘मैं भूमि को छुड़ाऊंगा।’</verse>
				<verse number="5">तब बोअज ने कहा, ‘जिस दिन आप भूमि को नाओमी के हाथ से खरीदेंगे, उस दिन मोआबी विधवा रूत आपकी पत्‍नी बन जाएगी, जिससे पैतृक भूमि पर मृतक के परिवार का अधिकार बना रहे।’</verse>
				<verse number="6">निकटतम कुटुम्‍बी ने कहा, ‘ऐसी स्‍थिति में मैं भूमि-भाग को नहीं छुड़ा सकता। ऐसा करने से मैं स्‍वयं अपनी पैतृक भूमि को क्षति पहुँचाऊंगा। भूमि छुड़ाने का मेरा अधिकार आप ले लीजिए। मैं नाओमी की भूमि को नहीं छुड़ा सकता।’</verse>
				<verse number="7">पुराने समय में इस्राएली समाज में यह प्रथा थी। जब व्‍यक्‍ति भूमि को बेचता अथवा अदला-बदली करता था, तब वह इस कार्य पर मुहर लगाने के लिए अपने पैर से जूता उतार कर दूसरे को देता था। इस्राएलियों में व्‍यापार को प्रमाणित करने की यही रीति थी।</verse>
				<verse number="8">जब एलीमेलक के निकटतम कुटुम्‍बी ने बोअज से यह कहा: “आप ही भूमि खरीद लीजिए” तब उसने अपने पैर से जूता उतार कर बोअज को दे दिया।</verse>
				<verse number="9">बोअज ने वृद्ध पुरुषों तथा सब लोगों से कहा, ‘आज आप लोग इस बात के गवाह हैं कि मैंने एलीमेलक तथा किलयोन और महलोन की समस्‍त सम्‍पत्ति नाओमी के हाथ से खरीद ली।</verse>
				<verse number="10">इसके अतिरिक्‍त मैं महलोन की विधवा, मोआबी रूत को पत्‍नी के रूप में स्‍वीकार करता हूँ, जिससे मृतक का नाम उसकी पैतृक सम्‍पत्ति पर कायम रहे, और मृतक का नाम उसके भाइयों के मध्‍य से तथा उसके नगर के सभा-स्‍थल से लुप्‍त न हो जाए। आज आप इस बात के गवाह हैं।’</verse>
				<verse number="11">नगर के द्वार पर बैठे हुए सब लोगों ने कहा, ‘हम गवाह हैं।’ वृद्धों ने यह आशिष दी: ‘प्रभु तुम्‍हारे घर में प्रवेश करनेवाली इस स्‍त्री को राहेल और लेआ के सदृश बनाए, जिन्‍होंने इस्राएल का घर बसाया था। तुम एप्राता में धन-सम्‍पत्ति से समृद्ध हो, और बेतलेहम नगर में विख्‍यात।</verse>
				<verse number="12">तुम्‍हारे वंश के कारण, जिन्‍हें प्रभु इस युवती के माध्‍यम से तुम्‍हें देगा, तुम्‍हारा घर पेरेस के समान बने जिसे तामार ने यहूदा से जन्‍म दिया था।’</verse>
				<verse number="13">इस प्रकार बोअज ने रूत से विवाह कर लिया। वह उसकी पत्‍नी बन गई। बोअज ने रूत से सहवास किया। प्रभु की कृपा से वह गर्भवती हुई, और उसने एक बालक को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="14">स्‍त्रियों ने नाओमी से कहा, ‘प्रभु धन्‍य है! उसने तुझे निकटतम कुटुम्‍बी, अर्थात् एक पोता प्रदान किया। बालक इस्राएली राष्‍ट्र में विख्‍यात हो।</verse>
				<verse number="15">बालक तेरे प्राण को संजीव करने वाला, तेरे बुढ़ापे की लाठी हो, क्‍योंकि उसको तेरी बहू ने जन्‍म दिया है। वह तुझे प्‍यार करती है, और तेरे लिए सात पुत्रों से भी बढ़कर है।’</verse>
				<verse number="16">नाओमी ने बालक को उठाया, और उसको अपनी छाती से चिपका लिया। वह स्‍वयं उसका पालन-पोषण करने लगी।</verse>
				<verse number="17">पड़ोसिनों ने बालक का नाम ‘ओबेद’ रखा। उन्‍होंने कहा, ‘नाओमी को एक पुत्र उत्‍पन्न हुआ है।’ यह बालक यिशय का पिता तथा दाऊद का दादा बना।</verse>
				<verse number="18">ये पेरेस के वंशज थे: हेस्रोन का पिता पेरेस था,</verse>
				<verse number="19">और हेस्रोन राम का पिता। राम अम्‍मीनादब का पिता था;</verse>
				<verse number="20">और अम्‍मीनादब नहशोन का पिता। नहशोन सल्‍मोन का पिता था,</verse>
				<verse number="21">और सल्‍मोन बोअज का पिता। बोअज ओबेद का पिता था,</verse>
				<verse number="22">और ओबेद यिशय का पिता। यिशय दाऊद का पिता था।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="9">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश के सूफ क्षेत्र में रामाह नामक एक नगर था। उस नगर में एक मनुष्‍य रहता था। उसका नाम एलकानाह था। उसके पिता का नाम यरोहाम, और दादा का नाम एलीहू था। उसका परदादा तोहू था, जो एफ्रइम प्रदेश के निवासी सूफ का पुत्र था।</verse>
				<verse number="2">एलकानाह की दो पत्‍नियाँ थीं: उनमें से पहली का नाम हन्नाह था, और दूसरी का नाम पनिन्नाह था। पनिन्नाह को सन्‍तान उत्‍पन्न हुई। पर हन्नाह को कोई सन्‍तान उत्‍पन्न नहीं हुई।</verse>
				<verse number="3">एलकानाह स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की वन्‍दना करने तथा उसको बलि चढ़ाने के लिए अपने नगर से शिलोह को प्रतिवर्ष जाता था। शिलोह में एली के दो पुत्र, होफ्‍नी और पीनहास, प्रभु के पुरोहित थे।</verse>
				<verse number="4">जब एलकानाह बलि चढ़ाता तब वह अपनी पत्‍नी पनिन्नाह और उसके पुत्रों-पुत्रियों को बलि-पशु के मांस के अनेक टुकड़े देता था।</verse>
				<verse number="5">यद्यपि वह हन्नाह से प्रेम करता था तो भी वह उसे बलि-पशु के माँस का केवल एक टुकड़ा देता था; क्‍योंकि प्रभु ने हन्नाह को संतान नहीं दी थी ।</verse>
				<verse number="6">हन्नाह की सौत उसे बुरी तरह चिढ़ाती, ताना मारती थी कि प्रभु ने उसे कोई सन्‍तान नहीं दी।</verse>
				<verse number="7">वह प्रतिवर्ष ऐसा ही करती थी; जब-जब वे प्रभु-गृह को जाते तब-तब पनिन्नाह हन्नाह को चिढ़ाती थी। हन्नाह रोती, और भोजन नहीं करती।</verse>
				<verse number="8">उसका पति एलकानाह उससे पूछता, ‘हन्नाह, तुम क्‍यों रो रही हो? तुमने भोजन क्‍यों नहीं किया? क्‍यों तुम्‍हारा हृदय दु:खी है? क्‍या मैं तुम्‍हारे लिए दस पुत्रों से बढ़कर नहीं हूँ?’</verse>
				<verse number="9">किसी दिन जब वे शिलोह में खा-पी चुके तब हन्नाह उठी, और वह प्रभु के सम्‍मुख खड़ी हो गई। पुरोहित एली प्रभु के मन्‍दिर की चौखट के बाजू में अपने आसन पर बैठा था।</verse>
				<verse number="10">हन्नाह घोर दु:ख में डूबी हुई थी। उसने प्रभु से प्रार्थना की और वह फूट-फूट कर रोने लगी।</verse>
				<verse number="11">उसने प्रभु से यह स्‍पष्‍ट मन्नत मानी, ‘हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, यदि तू अपनी सेविका के दु:ख पर निश्‍चय ही दृष्‍टि करेगा, मेरी सुधि लेगा, अपनी सेविका को नहीं भूलेगा, और मुझे, अपनी सेविका को एक पुत्र प्रदान करेगा तो मैं उसे जीवन भर के लिए तुझ-प्रभु की सेवा में अर्पित कर दूँगी। उसके सिर पर उस्‍तरा कभी नहीं फेरा जाएगा।’</verse>
				<verse number="12">हन्नाह प्रभु के सम्‍मुख बहुत समय से प्रार्थना कर रही थी। एली उसके ओंठों को ध्‍यान से देख रहा था।</verse>
				<verse number="13">हन्नाह हृदय में बात कर रही थी। केवल उसके ओंठ हिल रहे थे, पर उसकी आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। अत: एली ने समझा कि वह नशे में है।</verse>
				<verse number="14">एली ने उससे कहा, ‘तुम कब तक नशे में रहोगी? जाओ और नशा उतरने दो।’</verse>
				<verse number="15">हन्नाह ने उत्तर दिया, ‘नहीं, मेरे स्‍वामी, मैं ऐसी स्‍त्री हूँ, जिसके दिन कठिनाई से बीत रहे हैं। न मैंने अंगूर का रस पीया है, और न शराब। मैं प्रभु के सम्‍मुख अपने प्राण को उण्‍डेल रही थी।</verse>
				<verse number="16">कृपया मुझे, अपनी सेविका को ओछी स्‍त्री मत समझिए। मैं अपने दु:ख और चिढ़ की अधिकता के कारण अब तक बात करती रही।’</verse>
				<verse number="17">एली ने कहा, ‘शान्‍ति से जाओ! जो मांग तुमने इस्राएल के परमेश्‍वर से की है, वह तुम्‍हें प्रदान करे।’</verse>
				<verse number="18">हन्नाह ने कहा, ‘मुझ पर, आपकी सेविका पर, आपकी कृपा-दृष्‍टि बनी रहे!’ यह कहकर वह अपनी राह चली गई। वह भोजन-कक्ष में आई। उसने अपने पति के साथ भोजन किया। उस दिन के बाद उसने फिर कभी मुँह नहीं लटकाया।</verse>
				<verse number="19">वे सबेरे सोकर उठे। उन्‍होंने प्रभु के सम्‍मुख झुककर वन्‍दना की। उसके बाद वे रामाह नगर में अपने घर लौट गए। एलकानाह ने अपनी पत्‍नी हन्नाह से सहवास किया। प्रभु ने हन्नाह की सुधि ली।</verse>
				<verse number="20">वह गर्भवती हुई, और यथासमय उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। उसने अपने पुत्र का नाम ‘शमूएल’ रखा। वह कहती थी, ‘क्‍योंकि मैंने इसको प्रभु से माँगा था।’</verse>
				<verse number="21">एलकानाह अपने परिवार के साथ प्रभु को वार्षिक बलि चढ़ाने तथा अपनी मन्नत पूरी करने के लिए शिलोह गया।</verse>
				<verse number="22">परन्‍तु हन्नाह नहीं गई। उसने अपने पति से कहा, ‘जब बच्‍चा दूध पीना छोड़ देगा, तब मैं उसको लाऊंगी कि वह प्रभु के सम्‍मुख उपस्‍थित हो सके, और वहाँ सदा के लिए रहे।’</verse>
				<verse number="23">उसके पति एलकानाह ने उससे कहा, ‘जो कार्य तुम्‍हारी दृष्‍टि में उचित प्रतीत हो, वही करो। जब तक तुम बच्‍चे का दूध नहीं छुड़ा दोगी तब तक यहीं ठहरना। प्रभु तुम्‍हारे वचन को पूर्ण करे! ’ अत: हन्नाह घर पर ठहर गई। जब तक बालक ने दूध पीना नहीं छोड़ा तब तक वह उसको दूध पिलाती रही।</verse>
				<verse number="24">जब हन्नाह ने बालक का दूध छुड़ाया तब वह उसको लेकर शिलोह गई। वह अपने साथ तीन वर्षीय एक बछड़ा, दस किलो आटा और एक कुप्‍पा अंगूर का रस ले गई। वह बालक को शिलोह में प्रभु-गृह में लाई। उस समय वह लड़का ही था।</verse>
				<verse number="25">बछड़े की बलि करने के बाद बालक पुरोहित एली के पास लाया गया।</verse>
				<verse number="26">हन्नाह ने कहा, ‘हे मेरे स्‍वामी, आपके जीवन की सौगन्‍ध! मेरे स्‍वामी, मैं वही स्‍त्री हूँ जिसने यहाँ, आपके पास खड़ी होकर प्रभु से प्रार्थना की थी।</verse>
				<verse number="27">मैंने इस बालक के लिए प्रार्थना की थी। जो मांग मैंने प्रभु से की थी, वह उसने पूर्ण की।</verse>
				<verse number="28">इसलिए मैं इसे प्रभु को अर्पित करती हूँ कि जब तक यह जीवित रहेगा, तब तक प्रभु को समर्पित रहेगा।’ तब हन्नाह ने वहाँ प्रभु की वंदना की।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">हन्नाह ने प्रार्थना की और कहा: ‘मेरा हृदय प्रभु में फूला नहीं समा रहा है। मेरे परमेश्‍वर के कारण मेरा सिर ऊंचा हुआ है। अब अपने शत्रुओं के प्रति मेरा मुँह खुल गया है; अपने उद्धारकर्ता के कारण मैं आनन्‍द मनाती हूँ।</verse>
				<verse number="2">‘प्रभु के सदृश कोई पवित्र नहीं है। निस्‍सन्‍देह उसके अतिरिक्‍त कोई नहीं है। हमारे परमेश्‍वर जैसी कोई चट्टान नहीं है।</verse>
				<verse number="3">अब गर्व के बोल मत बोलो। तुम्‍हारे मुँह से धृष्‍ट वचन न निकलें; क्‍योंकि प्रभु सर्वज्ञ परमेश्‍वर है, वही कर्मों को तौलता है।</verse>
				<verse number="4">शक्‍तिशाली योद्धाओं के धनुष टूट गए, पर निर्बल शक्‍ति-सम्‍पन्न हो गए।</verse>
				<verse number="5">भर पेट भोजन करने वालों को अब रोटी के लिए मजदूरी करनी पड़ी; किन्‍तु भूखों को लूट के कारण भूख से छुट्टी मिल गई। बांझ स्‍त्री ने सात बार जन्‍म दिया, पर अनेक पुत्रों की माता उजड़ गई!</verse>
				<verse number="6">‘प्रभु ही प्राण लेने वाला, और वही प्राण देने वाला है! वही अधोलोक में ले जाने वाला, और वही मृतक को जिलाने वाला है।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ही व्यक्‍ति को निर्धन बनाने वाला, और वही धनवान बनाने वाला है; वही गिराने वाला, और वही उठाने वाला है।</verse>
				<verse number="8">वह दुर्बलों को धूल से उठाकर खड़ा करता है, दरिद्रों को राख के ढेर से निकालकर उठाता है। वह उन्‍हें शासकों के साथ बैठाता है; वह उन्‍हें सम्‍मानित आसन का उत्तराधिकारी बनाता है; क्‍योंकि पृथ्‍वी के आधार-स्‍तम्‍भ प्रभु के ही हैं, इन पर ही उसने जगत को खड़ा किया है।</verse>
				<verse number="9">‘अपने भक्‍तों के कदमों की रक्षा प्रभु करता है; किन्‍तु अन्‍धकार में दुर्जन चुप किए जाएँगे; क्‍योंकि मनुष्‍य केवल अपने बाहु-बल से प्रबल नहीं होता है।</verse>
				<verse number="10">प्रभु के विरोधी टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएँगे; सर्वोच्‍च प्रभु आकाश से उन पर गरजेगा। वह पृथ्‍वी के सीमांतों तक न्‍याय करेगा; वह अपने राजा को शक्‍ति प्रदान करेगा, और अपने अभिषिक्‍त का सिर ऊंचा उठाएगा।’</verse>
				<verse number="11">तत्‍पश्‍चात् हन्नाह अपने घर रामाह नगर चली गईं। बालक शमूएल पुरोहित एली की उपस्‍थिति में प्रभु की सेवा करने लगा।</verse>
				<verse number="12">एली के पुत्र बदमाश और गुण्‍डे थे। उन्‍हें प्रभु का अनुभव नहीं था।</verse>
				<verse number="13">आराधकों के सम्‍बन्‍ध में पुरोहित की यह प्रथा थी: जब कोई व्यक्‍ति पशु की बलि करता तब पुरोहित का सेवक अपने हाथ में त्रिशूल लेकर आ जाता था।</verse>
				<verse number="14">जब मांस कड़ाही, देगची, हण्‍डा अथवा हण्‍डी में पकने लगता तब सेवक त्रिशूल को उस में चुभोता था। जो मांस त्रिशूल में लग जाता, वह पुरोहित ले लेता था। शिलोह में आने वाले हरएक इस्राएली के साथ ऐसा ही व्‍यवहार किया जाता था।</verse>
				<verse number="15">इसके अतिरिक्‍त पुरोहित का सेवक चर्बी जलाने के पूर्व बलि चढ़ाने वाले व्यक्‍ति के पास आता, और उससे यह कहता था, ‘भूंजने के लिए पुरोहित का मांस दो। वह तुमसे पका हुआ मांस नहीं, वरन् कच्‍चा मांस लेंगे।’</verse>
				<verse number="16">यदि बलि चढ़ाने वाला व्यक्‍ति उसको यह उत्तर देता, ‘पहले उन्‍हें चर्बी जला लेने दो। उसके बाद जितना मांस लेने की इच्‍छा हो, उतना ले लेना’, तो सेवक उससे कहता था, ‘नहीं! मुझे अभी कच्‍चा मांस दो। यदि तुम नहीं दोगे तो मैं उसको बल-पूर्वक ले लूँगा।’</verse>
				<verse number="17">युवा पुरोहितों का यह पाप प्रभु की दृष्‍टि में अत्‍यन्‍त गंभीर था, क्‍योंकि वे प्रभु की भेंट का तिरस्‍कार करते थे।</verse>
				<verse number="18">बालक शमूएल प्रभु के सम्‍मुख सेवा करता था। वह कमर में सूती लुंगी पहनता था।</verse>
				<verse number="19">उसकी माँ उसके लिए प्रति वर्ष एक छोटा लबादा बनाती थी। जब वह अपने पति के साथ वार्षिक बलि चढ़ाने के लिए शिलोह जाती तब उसको शमूएल के पास ले जाती थी।</verse>
				<verse number="20">पुरोहित एली एलकानाह और उसकी पत्‍नी हन्नाह को आशीर्वाद देता, और यह कहता था, ‘जो पुत्र इस स्‍त्री ने प्रभु को अर्पित किया है, उसके स्‍थान पर प्रभु तुम्‍हें इस स्‍त्री के द्वारा संतति प्रदान करे।’ उसके बाद वे अपने घर चले जाते थे।</verse>
				<verse number="21">प्रभु ने हन्नाह की सुधि ली। उसका गर्भ खुल गया। उसने तीन पुत्रों और दो पुत्रियों को जन्‍म दिया। बालक शमूएल प्रभु के पवित्र स्‍थान में बड़ा हुआ।</verse>
				<verse number="22">अब एली बहुत वृद्ध हो गया था। वह सुना करता था कि उसके पुत्र इस्राएलियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। वे मिलन-शिविर के प्रवेश-द्वार में सेवा करने वाली स्‍त्रियों से सम्‍भोग करते हैं।</verse>
				<verse number="23">अत: उसने अपने पुत्रों से कहा, ‘तुम ये काम क्‍यों कर रहे हो? मैं तुम्‍हारे कुकर्मों के विषय में लोगों से सुन रहा हूँ।</verse>
				<verse number="24">नहीं, मेरे पुत्रो! जिन बातों को प्रभु के लोग सर्वत्र फैला रहे हैं, और जिन्‍हें मैं सुन रहा हूँ, वे अच्‍छी नहीं है।</verse>
				<verse number="25">यदि एक व्यक्‍ति दूसरे व्यक्‍ति के प्रति अपराध करता है, तो परमेश्‍वर उसके लिए हस्‍तक्षेप करता है। परन्‍तु यदि व्यक्‍ति स्‍वयं प्रभु के प्रति पाप करेगा तो कौन उसकी क्षमा के लिए प्रार्थना कर सकता है?’ पुत्रों ने अपने पिता की बातों पर कान नहीं दिया; क्‍योंकि यह प्रभु की इच्‍छा थी कि वे मर जाएँ।</verse>
				<verse number="26">बालक शमूएल बड़ा होता जा रहा था; न केवल कद में, वरन् प्रभु और लोगों की कृपा-दृष्‍टि में भी।</verse>
				<verse number="27">एक दिन परमेश्‍वर का एक प्रियजन एली के पास आया। उसने एली से कहा, ‘प्रभु ने यह कहा है: “जब तेरा पितृ-कुल मिस्र देश में फरओ राजाओं का गुलाम था तब मैंने उस पर स्‍वयं को प्रकट किया था।</verse>
				<verse number="28">मैंने इस्राएल के सब कुलों में से तेरे पितृ-कुल को चुना था कि वह मेरा पुरोहित बने, मेरी वेदी के निकट आए, सुगंधित धूप-द्रव्‍य जलाए, और मेरे एपोद को वहन करे। जो अग्‍नि-बलि इस्राएली मुझे चढ़ाते थे, वह सब मैं तेरे पितृ-कुल को दे देता था।</verse>
				<verse number="29">तब तू क्‍यों मेरी बलि और भेंटों को, जिनको चढ़ाने की आज्ञा मैंने इस्राएलियों को दी है, लोलुप दृष्‍टि से देखता है? तू अपने पुत्रों को मुझसे अधिक आदरणीय समझता है जिससे वे मेरे इस्राएली लोगों की प्रत्‍येक भेंट का सर्वोत्तम अंश खाकर स्‍वयं को पुष्‍ट करें?”</verse>
				<verse number="30">इसलिए इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर की यह घोषणा है: “यद्यपि मैंने निस्‍सन्‍देह यह कहा था कि तेरा पितृ-कुल सदा मेरे सम्‍मुख रह कर मेरी सेवा करेगा, और मेरा कृपा-पात्र बनेगा, तथापि अब मुझ-प्रभु की यह गंभीर घोषणा है: मेरी यह बात मुझ से दूर हो! मैं अपने आदर करने वालों का आदर करूँगा, और मुझे तुच्‍छ समझने वालों को तुच्‍छ समझूँगा।</verse>
				<verse number="31">देख वे दिन आ रहे हैं, जब मैं तेरी संतति को, तेरे पितृ-कुल के आधार-स्‍तम्‍भ को तोड़ दूँगा। फलत: तेरे परिवार में वृद्ध पुरुष नहीं रह जाएगा।</verse>
				<verse number="32">तब तू अपनी दुर्दशा में इस्राएलियों की समृद्धि जो मैं उन पर बरसाऊंगा ईष्‍र्या की दृष्‍टि से देखेगा । तेरे परिवार में कोई वृद्ध पुरुष कभी नहीं होगा!</verse>
				<verse number="33">मैं तुम में से एक पुरुष को अपनी वेदी के सम्‍मुख से न हटाकर जीवित रखूँगा, जिससे रो-रोकर उसकी आँखें धंस जाएँ, और उसके प्राण मुरझा जाएँ। तेरे परिवार के समस्‍त सदस्‍य तलवार से मृत्‍यु के घाट उतार दिए जाएँगे।</verse>
				<verse number="34">जो घटना तेरे दोनों पुत्रों, होफ्‍नी और पीनहास, के साथ घटेगी, वह तेरे लिए एक संकेत-चिह्‍न होगा। घटना यह है कि तेरे दोनों पुत्रों की मृत्‍यु एक ही दिन होगी।</verse>
				<verse number="35">मैं अपने लिए एक विश्‍वसनीय पुरोहित नियुक्‍त करूँगा, जो मेरे हृदय और प्राण की इच्‍छा के अनुसार कार्य करेगा। मैं उसके लिए सुदृढ़ घर का निर्माण करूँगा। वह मेरे अभिषिक्‍त के सम्‍मुख सदा रहकर उसकी सेवा करेगा, और उसका कृपा-पात्र बनेगा।</verse>
				<verse number="36">तेरे परिवार के बचे हुए पुरुष उसके पास जाएँगे और चांदी के एक सिक्‍के के लिए, रोटी के एक टुकड़े के लिए भूमि पर झुककर उसका अभिवादन करेंगे। वे कहेंगे: ‘कृपाकर, हमें पुरोहित के किसी भी सेवा-कार्य के लिए भरती कर लीजिए जिससे हम रोटी का एक टुकड़ा खा सकें।’ ” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">बालक शमूएल एली की उपस्‍थिति में प्रभु की सेवा करता था। उन दिनों में प्रभु का वचन दुर्लभ था। प्रभु का दर्शन कम ही मिलता था।</verse>
				<verse number="2">एली की आँखें धुंधली पड़ने लगी थीं। अब वह स्‍पष्‍ट देख नहीं सकता था। एक दिन वह अपने स्‍थान में सो रहा था।</verse>
				<verse number="3">परमेश्‍वर का दीपक अभी बुझा नहीं था। शमूएल प्रभु के मन्‍दिर में, जहाँ परमेश्‍वर की मंजूषा थी, सो रहा था।</verse>
				<verse number="4">तब प्रभु ने शमूएल को पुकारा, ‘शमूएल! शमूएल!!’ उसने उत्तर दिया, ‘आज्ञा दीजिए, मैं प्रस्‍तुत हूँ।’</verse>
				<verse number="5">वह दौड़कर एली के पास गया। उसने एली से पूछा, ‘आपने मुझे बुलाया? आज्ञा दीजिए, मैं प्रस्‍तुत हूँ।’ एली ने शमूएल से कहा, ‘मैंने तुझे नहीं बुलाया। जा! फिर सो जा!’ अत: शमूएल जाकर सो गया।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने पुन: पुकारा, ‘शमूएल!’ शमूएल उठा। वह एली के पास गया। उसने पूछा, ‘आपने मुझे बुलाया? आज्ञा दीजिए, मैं प्रस्‍तुत हूँ।’ पर एली ने कहा, ‘पुत्र, मैंने तुझे नहीं बुलाया। जा! फिर सो जा!’</verse>
				<verse number="7">शमूएल को प्रभु का अनुभव अब तक नहीं हुआ था। प्रभु का वचन अब तक उस पर प्रकट नहीं किया गया था।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने तीसरी बार शमूएल को पुन: पुकारा। शमूएल उठा। वह एली के पास गया। उसने पूछा, ‘आपने मुझे बुलाया? आज्ञा दीजिए, मैं प्रस्‍तुत हूँ।’ अब एली की समझ में आया कि इस लड़के को प्रभु बुला रहा है।</verse>
				<verse number="9">अत: एली ने शमूएल से कहा, ‘जा! फिर सो जा! यदि वह तुझे फिर बुलाएगा तो तू यह कहना: “प्रभु बोल; तेरा सेवक, मैं सुन रहा हूँ।” ’ अत: शमूएल चला गया। वह अपने स्‍थान में सो गया।</verse>
				<verse number="10">तब प्रभु आ खड़ा हुआ। उसने पहले के समान शमूएल को पुकारा, ‘शमूएल! शमूएल!!’ शमूएल ने उत्तर दिया, ‘प्रभु, बोल! मैं, तेरा सेवक, सुन रहा हूँ।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने शमूएल से कहा, ‘मैं इस्राएल में ऐसा कार्य करने वाला हूँ, कि उसके विषय में जो भी सुनेगा उसका कलेजा दहल जाएगा ।</verse>
				<verse number="12">उस दिन मैं उन सब बातों को आरम्‍भ से अन्‍त तक पूर्ण करूँगा, जो मैंने एली के परिवार के विषय में कही हैं।</verse>
				<verse number="13">तू उसे यह बात बताएगा कि मैं उसके परिवार को स्‍थाई रूप से दण्‍डित कर रहा हूँ; क्‍योंकि वह अपने पुत्रों के अधर्म को जानता था कि वे परमेश्‍वर की निन्‍दा कर रहे हैं, फिर भी उसने उन्‍हें नहीं रोका!</verse>
				<verse number="14">इसलिए मैं एली के परिवार के सम्‍बन्‍ध में यह शपथ खाता हूँ कि उस के परिवार के अधर्म का प्रायश्‍चित न बलि और न भेंटों के चढ़ाने से कभी हो सकेगा।’</verse>
				<verse number="15">शमूएल सबेरे तक लेटा रहा। तत्‍पश्‍चात् उसने प्रभु-गृह के द्वार खोले। शमूएल एली को दर्शन के विषय में बताने से डर रहा था।</verse>
				<verse number="16">एली ने शमूएल को बुलाया। उसने शमूएल से कहा, ‘मेरे पुत्र, शमूएल!’ शमूएल ने उत्तर दिया, ‘आज्ञा दीजिए, मैं प्रस्‍तुत हूँ।’</verse>
				<verse number="17">एली ने पूछा, ‘उसने तुझ से क्‍या बात कही? वह मुझ से मत छिपा। जो बातें उसने तुझ से कही हैं, यदि तू उनमें से एक बात भी मुझ से छिपाएगा, तो परमेश्‍वर तेरे साथ कठोर से कठोर व्‍यवहार करे!’</verse>
				<verse number="18">अत: शमूएल ने सब बातें उसको बता दीं; और उससे कुछ नहीं छिपाया। एली ने कहा, ‘वह प्रभु है! जो उसकी दृष्‍टि में उचित है, वही वह करे!’</verse>
				<verse number="19">शमूएल और बड़ा हुआ। प्रभु उसके साथ था। जो बातें उसने शमूएल से कही थीं, उसने उन्‍हें पूरा किया; एक भी निष्‍फल नहीं हुई।</verse>
				<verse number="20">दान प्रदेश से बएर-शेबा तक रहने वाले समस्‍त इस्राएलियों को ज्ञात हो गया कि शमूएल प्रभु के नबी के रूप में मान्‍य ठहरा है।</verse>
				<verse number="21">प्रभु ने शमूएल को शिलोह में पुन: दर्शन दिया, क्‍योंकि प्रभु अपने सन्‍देश के माध्‍यम से शमूएल पर स्‍वयं को शिलोह में प्रकट करता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">शमूएल की चर्चा समस्‍त इस्राएली देश में फैल गई। उस समय एली बहुत वृद्ध हो गया था। उसके पुत्र अपने ही मार्ग पर चल रहे थे। पर उनका मार्ग प्रभु की दृष्‍टि में कुमार्ग था। उन्‍हीं दिनों में यह घटना घटी। पलिश्‍ती सेना इस्राएलियों से युद्ध करने के लिए एकत्र हुई। अत: इस्राएली पलिश्‍तियों का सामना करने के लिए नगर से बाहर निकले। उन्‍होंने एबन-एजर में पड़ाव डाला और पलिश्‍ती सेना ने अपेक में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="2">पलिश्‍तियों ने इस्राएलियों के विरुद्ध युद्ध की व्‍यूह-रचना की। घमासान युद्ध होने लगा। पर इस्राएली पलिश्‍तियों से हार गए। पलिश्‍तियों ने इस्राएलियों के चार हजार सैनिकों को युद्ध-भूमि में मार डाला।</verse>
				<verse number="3">जब इस्राएली सेना पड़ाव में आई तब इस्राएली धर्मवृद्धों ने यह कहा, ‘प्रभु ने हमें आज पलिश्‍तियों से क्‍यों पराजित करवाया? आओ, हम शिलोह से प्रभु के विधान की मंजूषा ले आएँ, जिससे प्रभु हमारे मध्‍य आए, और हमें हमारे शत्रुओं के पंजे से मुक्‍त करे।’</verse>
				<verse number="4">अत: उन्‍होंने लोगों को शिलोह भेजा। वे वहाँ से करूबों पर विराजने वाले, स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की विधान-मंजूषा ले आए। एली के दोनों पुत्र, होफ्‍नी और पीनहास परमेश्‍वर की विधान-मंजूषा के साथ वहाँ थे।</verse>
				<verse number="5">जब प्रभु की विधान-मंजूषा पड़ाव में पहुँची तब इस्राएलियों ने इतने जोर से महा जयघोष किया कि पृथ्‍वी गूंज उठी।</verse>
				<verse number="6">पलिश्‍तियों ने इस्राएलियों के जयघोष की आवाज सुनी। उन्‍होंने कहा, ‘इब्रानियों के पड़ाव में होने वाले इस महा जयघोष का कारण क्‍या है?’ उन्‍हें मालूम हुआ कि प्रभु की मंजूषा पड़ाव में आ गई है।</verse>
				<verse number="7">पलिश्‍ती भयभीत हो गए। उन्‍होंने कहा, ‘उनके पड़ाव में उनके देवता आ गए हैं!’ उन्‍होंने कहा, ‘हाय! अब क्‍या होगा? पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।</verse>
				<verse number="8">हाय! अब क्‍या होगा? कौन हमें इन महाबली देवताओं के हाथ से छुड़ा सकेगा? ये वे ही देवता हैं, जिन्‍होंने सब प्रकार की महामारियों और अपने वचनों से मिस्र निवासियों को नष्‍ट कर दिया था।</verse>
				<verse number="9">ओ पलिश्‍तियो! साहस करो! पौरुष दिखाओ! अन्‍यथा, जैसे इब्रानी तुम्‍हारे गुलाम हैं, वैसे तुम भी उनके गुलाम बन जाओगे। पुरुष के समान व्‍यवहार करो, युद्ध करो!’</verse>
				<verse number="10">अत: पलिश्‍ती सेना ने पुन: युद्ध किया, और इस्राएली पराजित हो गए। हर एक इस्राएली सैनिक अपने-अपने तम्‍बू को भाग गया। उस दिन इस्राएलियों का महा संहार किया गया। उनके तीस हजार पैदल-सैनिक मारे गए।</verse>
				<verse number="11">पलिश्‍तियों ने परमेश्‍वर की मंजूषा छीन ली। एली के दोनों पुत्र, होफ्‍नी और पीनहास भी मार डाले गए।</verse>
				<verse number="12">बिन्‍यामिन कुल का एक सैनिक युद्ध भूमि से भागा। वह उसी दिन शिलोह पहुँचा। उसके वस्‍त्र फटे हुए थे। सिर पर धूल थी।</verse>
				<verse number="13">जब वह आया तब एली द्वार के पास अपने आसन पर बैठा हुआ था। उसका हृदय परमेश्‍वर की मंजूषा के लिए विकल था। जब सैनिक ने नगर में प्रवेश किया, और नगर-वासियों को युद्ध का समाचार सुनाया तब सारा नगर चिल्‍ला उठा।</verse>
				<verse number="14">एली ने चिल्‍लाने की आवाज सुनी। उसने पूछा, ‘इस होहल्‍ला, चिल्‍लाहट का कारण क्‍या है?’ सैनिक एली के पास तुरन्‍त आया। उसने एली को युद्ध का समाचार सुनाया।</verse>
				<verse number="15">उस समय एली की उम्र अट्ठानबे वर्ष थी। उसकी आँखें धुंधली पड़ गई थीं। वह देख नहीं सकता था।</verse>
				<verse number="16">सैनिक ने एली से कहा, ‘मैं ही युद्ध-भूमि से आनेवाला व्यक्‍ति हूँ। मैं आज ही युद्ध-भूमि से भाग कर आया हूँ।’ एली ने पूछा, ‘पुत्र, युद्ध का क्‍या समाचार है?’</verse>
				<verse number="17">समाचार लाने वाले व्यक्‍ति ने उत्तर दिया, ‘इस्राएली पलिश्‍तियों के सम्‍मुख से भाग गए हैं। इस्राएली सेना का महा संहार हुआ है। आप के दोनों पुत्र, होफ्‍नी और पीनहास भी मारे गए हैं। पलिश्‍तियों ने परमेश्‍वर की मंजूषा छीन ली है।’</verse>
				<verse number="18">ज्‍यों ही उसने परमेश्‍वर की मंजूषा का उल्‍लेख किया, त्‍योंही एली अपने आसन से पीछे की ओर द्वार के पास, लुढ़क गया। उसकी गर्दन टूट गई, और तत्‍काल उसकी मृत्‍यु हो गई, क्‍योंकि वह बूढ़ा आदमी था। उसका शरीर भारी-भरकम था। उसने चालीस वर्ष तक इस्राएलियों पर शासन किया था।</verse>
				<verse number="19">एली की बहू, पीनहास की पत्‍नी गर्भवती थी। उसका प्रसव-काल निकट था। जब उसने यह समाचार सुना कि परमेश्‍वर की मंजूषा छीन ली गई है और उसके ससुर तथा पति की मृत्‍यु हो गई, तब उसे प्रसव-पीड़ा होने लगी। वह पीड़ा से नीचे झुक गई, और उसको बच्‍चा हो गया।</verse>
				<verse number="20">उसके आस-पास स्‍त्रियाँ थीं। वे उसकी मृत्‍यु के समय उससे बोलीं, ‘मत डरो। तुम्‍हें पुत्र हुआ है।’ परन्‍तु उसने न उत्तर दिया, और न ध्‍यान।</verse>
				<verse number="21">उसने पुत्र का नाम ईकाबोद रखा। उसने कहा, ‘इस्राएल से प्रभु की महिमा उठ गई!’ (क्‍योंकि परमेश्‍वर की मंजूषा को पलिश्‍तियों ने छीन लिया था, और उसके ससुर तथा पति की मृत्‍यु हो गई थी।)</verse>
				<verse number="22">उसने कहा, ‘इस्राएल से प्रभु की महिमा उठ गई; क्‍योंकि परमेश्‍वर की मंजूषा छीन ली गई!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">पलिश्‍तियों ने परमेश्‍वर की मंजूषा पर कब्‍जा कर लिया। वे मंजूषा को एबन-एजर नगर से अश्‍दोद नगर ले गए।</verse>
				<verse number="2">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने परमेश्‍वर की मंजूषा को उठाया, और उसको दागोन देवता के मन्‍दिर में पहुँचा दिया। उन्‍होंने मंजूषा को दागोन की मूर्ति के समीप खड़ा कर दिया।</verse>
				<verse number="3">दूसरे दिन सबेरे अश्‍दोद नगर के रहने वाले सोकर उठे। वे दागोन देवता के मन्‍दिर में गए। तब उन्‍होंने देखा कि दागोन देवता की मूर्ति प्रभु की मंजूषा के सामने औंधे मुँह भूमि पर पड़ी हुई है। अत: उन्‍होंने मूर्ति को उठाया, और उसे उसके स्‍थान पर फिर खड़ा कर दिया।</verse>
				<verse number="4">अगले दिन सबेरे वे सोकर उठे। उन्‍होंने देखा कि दागोन देवता की मूर्ति प्रभु की मंजूषा के सामने औंधे मुँह भूमि पर पड़ी हुई है। उसके सिर तथा दोनों हाथ कटे हुए देहरी पर पड़े हैं। मूर्ति का धड़ ही शेष रह गया है।</verse>
				<verse number="5">इस कारण दागोन देवता के पुरोहित तथा उसके मन्‍दिर में प्रवेश करने वाले उसकी देहरी पर आज तक अपने पैर नहीं रखते।</verse>
				<verse number="6">प्रभु का हाथ अश्‍दोद नगर के रहने वालों पर विकट रूप से उठा! प्रभु ने अश्‍दोद तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में रहनेवालों को प्‍लेग की गिल्‍टियों से आतंकित तथा पीड़ित कर दिया।</verse>
				<verse number="7">जब अश्‍दोद के रहने वालों ने यह देखा तब उन्‍होंने कहा, ‘इस्राएल के परमेश्‍वर की मंजूषा हमारे साथ नहीं रहना चाहिए; क्‍योंकि उसका हाथ हमारे तथा हमारे दागोन देवता पर विकट रूप से उठा है।’</verse>
				<verse number="8">अत: उन्‍होंने दूत भेजे और पलिश्‍तियों के सामंतों को एकत्र किया। उन्‍होंने उनसे पूछा, ‘हमें इस्राएल के परमेश्‍वर की मंजूषा के साथ क्‍या करना चाहिए?’ सामंतों ने उत्तर दिया, ‘इस्राएल के परमेश्‍वर की मंजूषा को गत नगर भेज दो।’ अत: वे इस्राएल के परमेश्‍वर की मंजूषा को गत नगर ले गए।</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु मंजूषा को गत नगर में लाने के बाद ही प्रभु का हाथ नगर पर उठा। नगर में बड़ी घबराहट फैल गई। प्रभु ने नगर के बच्‍चों से बूढ़ों तक सब को प्‍लेग-रोग से पीड़ित कर दिया। उनके शरीर में गिल्‍टियाँ निकल आईं।</verse>
				<verse number="10">इसलिए गत नगर के रहनेवालों ने परमेश्‍वर की मंजूषा एक्रोन नगर भेज दी। परन्‍तु जब परमेश्‍वर की मंजूषा एक्रोन नगर में आई, तब एक्रोन नगर के रहने वाले चिल्‍लाने लगे, ‘वे हमें और हमारे लोगों को मार डालने के लिए इस्राएल के परमेश्‍वर की मंजूषा को हमारे पास लाए हैं।’</verse>
				<verse number="11">अत: उन्‍होंने दूत भेजे, और पलिश्‍तियों के सामंतों को एकत्र किया। उन्‍होंने कहा, ‘आप लोग इस्राएल के परमेश्वर की मंजूषा को भेज दीजिए। यह अच्‍छा हो कि वह अपने स्‍थान को लौट जाए, और उसके कारण हम और हमारे लोग न मरें।’ समस्‍त नगर में मृत्‍यु-भय फैल गया था। वहाँ परमेश्‍वर का हाथ विकट रूप से उठा था।</verse>
				<verse number="12">जिन लोगों की मृत्‍यु नहीं हुई थी, वे गिल्‍टियों से पीड़ित थे। नगर की दुहाई स्‍वर्ग तक पहुँची।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">प्रभु की मंजूषा सात महीने तक पलिश्‍ती देश में रही।</verse>
				<verse number="2">पलिश्‍ती लोगों ने अपने पुरोहित और भविष्‍यवाणी करनेवालों को बुलाया। उन्‍होंने उनसे पूछा, ‘हमें प्रभु की मंजूषा के साथ क्‍या करना चाहिए? हमें उसके साथ, उसके स्‍थान को क्‍या भेजना चाहिए?’</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने कहा, ‘यदि तुम इस्राएल के परमेश्‍वर की मंजूषा भेजोगे, तो उसको खाली मत भेजना। तुम्‍हें उसके परमेश्‍वर को दोष-बलि निश्‍चय ही चढ़ानी होगी। तब तुम रोग-मुक्‍त होगे, और तुम्‍हें ज्ञात होगा कि उसका हाथ तुम्‍हारे ऊपर से क्‍यों नहीं हटा था।’</verse>
				<verse number="4">पलिश्‍तियों ने पूछा, ‘हमें उसको दोष-बलि में क्‍या चढ़ाना चाहिए?’ उन्‍होंने कहा, ‘पलिश्‍तियों के सामंतों की संख्‍या के अनुसार सोने की पाँच गिल्‍टियाँ, और सोने के पाँच चूहे चढ़ाना चाहिए, क्‍योंकि जिस प्‍लेग से तुम पीड़ित थे, उसी प्‍लेग से सामंत भी पीड़ित थे।</verse>
				<verse number="5">तुम देश को उजाड़ने वाले चूहे तथा अपनी गिल्‍टियों की मूर्तियाँ बनाओ और इस प्रकार इस्राएल के परमेश्‍वर की महिमा करो। कदाचित् वह तुम पर से, तुम्‍हारे देवताओं तथा तुम्‍हारे देश पर से अपना विनाशक हाथ हटा ले।</verse>
				<verse number="6">जैसा मिस्र देश के निवासियों तथा फरओ ने अपना हृदय कठोर कर लिया था वैसा तुम अपना हृदय कठोर क्‍यों करते हो? जब इस्राएलियों के परमेश्‍वर ने उन्‍हें उपहास का पात्र बना दिया तब क्‍या उन्‍होंने इस्राएलियों को नहीं जाने दिया था? क्‍या इस्राएली मिस्र देश से नहीं चले गए थे?</verse>
				<verse number="7">अब तुम एक नई गाड़ी बनाओ। दो दुधारू गायें लो, जो अब तक गाड़ी में नहीं जोती गई हैं। उनको गाड़ी में जोतो। उनके बच्‍चों को उनके पास से दूर कर उनकी गोशाला में ले जाओ।</verse>
				<verse number="8">तत्‍पश्‍चात् प्रभु की मंजूषा लो, और उसको उस गाड़ी में रखो। जो सोने की मूर्तियाँ तुम दोष-बलि के रूप में उनके परमेश्‍वर को चढ़ा रहे हो, उनको एक संदूक में रखो और उसको मंजूषा के पास रख दो। तब गाड़ी को भेज दो। उसको स्‍वयं मार्ग पर जाने दो।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु उस पर दृष्‍टि रखो! यदि वह अपने देश की सीमा बेतशेमश के मार्ग की ओर जाएगी, तो हम जान लेंगे कि इस्राएल के परमेश्‍वर ने ही यह बड़ा अनिष्‍ट किया है। पर यदि गाड़ी उस ओर नहीं जाएगी तो हम समझ लेंगे कि उसके हाथ ने हम पर प्‍लेग का प्रहार नहीं किया था; वरन् संयोगवश प्‍लेग फैला था।’</verse>
				<verse number="10">पलिश्‍ती लोगों ने ऐसा ही किया। उन्‍होंने दो दुधारू गायें लीं। उनको गाड़ी में जोता, और उनके बच्‍चों को गोशाला में बन्‍द कर दिया।</verse>
				<verse number="11">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने प्रभु की मंजूषा और संदूक को गाड़ी में रखा, जिसके भीतर चूहों और गिल्‍टियों की सोने की मूर्तियाँ थीं।</verse>
				<verse number="12">गायें सीधे बेतशेमश के मार्ग पर चली गईं। वे रंभाती हुई जा रही थीं। वे मार्ग की न दाहिनी ओर मुड़ीं और न बायीं ओर। पलिश्‍ती सामंत बेतशेमश की सीमा तक उनके पीछे-पीछे गए।</verse>
				<verse number="13">बेतशेमश नगर के लोग घाटी में गेहूँ की फसल काट रहे थे। जब उन्‍होंने अपनी आँखें ऊपर उठाईं तब मंजूषा को देखा। वे उसके दर्शन करने के लिए आनन्‍दपूर्वक गए।</verse>
				<verse number="14">गाड़ी ने बेतशेमश नगर के यहोशुअ नामक व्यक्‍ति के खेत में प्रवेश किया। वह वहाँ रुक गई। वहाँ एक बड़ा पत्‍थर था। उन्‍होंने गाड़ी की लकड़ी को चीरा, और दोनों पशु अग्‍नि-बलि के रूप में प्रभु को अर्पित किये।</verse>
				<verse number="15">उपपुरोहित लेवियों ने प्रभु की मंजूषा तथा संदूक को गाड़ी से उतारा। संदूक मंजूषा के पास रखा था। उसके भीतर सोने की वस्‍तुएँ थीं। उप-पुरोहित लेवियों ने मंजूषा और संदूक को बड़े पत्‍थर पर रख दिया। बेतशेमश नगर के लोगों ने उसी दिन प्रभु को अग्‍नि-बलि अर्पित की, और बलि-पशु वध किए।</verse>
				<verse number="16">पलिश्‍तियों के पाँचों सामंत यह देखकर, उसी दिन एक्रोन नगर को लौट गए।</verse>
				<verse number="17">इन नगरों की ओर से प्रभु को दोष-बलि के रूप में गिल्‍टियों की सोने की मूर्तियाँ चढ़ाई गई थीं। प्रत्‍येक नगर की ओर से एक मूर्ति चढ़ाई गई: अश्‍दोद, गाजा, अश्‍कलोन, गत और एक्रोन।</verse>
				<verse number="18">इनके अतिरिक्‍त, पलिश्‍तियों के पाँच सामंतों के अधीन सब किलाबन्‍द नगरों और बिना परकोटे वाले गाँवों की ओर से, उनकी कुल संख्‍या के अनुसार, चूहों की सोने की मूर्तियाँ चढ़ाई गई थीं। जिस बड़े पत्‍थर पर उपपुरोहित लेवियों ने प्रभु की मंजूषा उतारकर रखी थी, वह आज भी बेतशेमश नगर के यहोशुअ के खेत में साक्षी दे रहा है।</verse>
				<verse number="19">बेतशेमश के निवासी प्रभु की मंजूषा देखकर आनन्‍दित हुए थे। परन्‍तु यकोनीआह के पुत्र आनन्‍दित नहीं हुए। अत: प्रभु ने उनमें से सत्तर पुरुषों को मार डाला। लोगों ने शोक मनाया; क्‍योंकि प्रभु ने उनके मध्‍य महासंहार किया था।</verse>
				<verse number="20">बेतशेमश के निवासियों ने कहा, ‘प्रभु के सम्‍मुख, इस पवित्र परमेश्‍वर के सामने कौन खड़ा हो सकता है? अब हम उसकी मंजूषा को अपने पास से कहाँ भेजें?’</verse>
				<verse number="21">अत: उन्‍होंने किर्यत-यआरीम नगर के निवासियों को दूतों के हाथ यह संदेश भेजा: ‘पलिश्‍तियों ने प्रभु की मंजूषा लौटा दी है। आओ, और उसको अपने नगर में ले जाओ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">किर्यत-यआरीम नगर के लोग आए। वे प्रभु की मंजूषा उठाकर चले गए। वे उसको लेकर अबीनादब के घर में लाए, जो पहाड़ी पर स्‍थित था। उन्‍होंने प्रभु की मंजूषा का उत्तरदायित्‍व संभालने के लिए उसके पुत्र एलआजर को पुरोहित पद पर प्रतिष्‍ठित किया।</verse>
				<verse number="2">मंजूषा किर्यत-यआरीम नगर में बहुत समय तक, प्राय: बीस वर्ष तक रही। इस्राएल के सब कुल प्रभु के दर्शन के लिए तरसने लगे।</verse>
				<verse number="3">तब शमूएल ने इस्राएल के कुलों से यह कहा, ‘यदि तुम हृदय से प्रभु की ओर लौट रहे हो तो दूसरी जातियों के देवताओं की मूर्तियाँ, और अशेराह देवी की मूर्तियाँ अपने मध्‍य से दूर करो। अपने हृदय को प्रभु की ओर स्‍थिर रखो! केवल उसी की आराधना करो। तब वह तुम्‍हें पलिश्‍तियों के हाथ से मुक्‍त करेगा।’</verse>
				<verse number="4">अत: इस्राएलियों ने बअल देवता तथा अशेराह देवी की मूर्तियाँ अपने मध्‍य से दूर कर दीं, और वे केवल प्रभु की आराधना करने लगे।</verse>
				<verse number="5">शमूएल ने इस्राएल के कुलों से फिर कहा, ‘सब इस्राएली मिस्‍पाह में एकत्र हों। मैं तुम्‍हारे लिए प्रभु से प्रार्थना करूँगा।’</verse>
				<verse number="6">अत: वे मिस्‍पाह में एकत्र हुए। उन्‍होंने पानी भरा और उसको प्रभु के सम्‍मुख उण्‍डेला। उन्‍होंने उस दिन उपवास किया। उन्‍होंने वहाँ यह स्‍वीकार किया, ‘हमने प्रभु के विरुद्ध पाप किया है।’ इस प्रकार शमूएल मिस्‍पाह में इस्राएलियों पर शासन करने लगा।</verse>
				<verse number="7">पलिश्‍तियों के सामंतों ने सुना कि इस्राएली मिस्‍पाह में एकत्र हुए हैं। इसलिए वे इस्राएलियों से युद्ध करने को गए। इस्राएलियों ने यह सुना। वे पलिश्‍तियों से डर गए।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने शमूएल से कहा, ‘आप हमारे लिए हमारे प्रभु परमेश्‍वर की दुहाई देना बन्‍द मत कीजिए, जिससे वह हमें पलिश्‍तियों के हाथ से बचाए।’</verse>
				<verse number="9">अत: शमूएल ने दूध पीता मेमना लिया, और उसको पूर्ण अग्‍नि-बलि के रूप में प्रभु को चढ़ाया। शमूएल ने इस्राएलियों के लिए प्रभु की दुहाई दी। प्रभु ने उसकी दुहाई का उत्तर दिया।</verse>
				<verse number="10">शमूएल अग्‍नि-बलि चढ़ा रहा था कि पलिश्‍ती सेना इस्राएलियों से युद्ध करने के लिए पास आ गई। तब प्रभु ने उस दिन पलिश्‍तियों के विरुद्ध घोर गर्जन किया और उन्‍हें भयाक्रान्‍त कर दिया। वे उस दिन इस्राएलियों से पूर्णत: पराजित हो गए।</verse>
				<verse number="11">इस्राएली सैनिकों ने मिस्‍पाह से बाहर निकलकर पलिश्‍ती सेना का पीछा किया। उन्‍होंने पलिश्‍तियों को बेत-कार नगर के निकट तक मारा।</verse>
				<verse number="12">शमूएल ने एक पत्‍थर लिया, और उसको मिस्‍पाह और यशाना नगर के मध्‍य प्रतिष्‍ठित किया। उसने उसका नाम ‘एबन-एजर’ रखा। उसने कहा, ‘प्रभु ने इस स्‍थान तक हमारी सहायता की।’</verse>
				<verse number="13">इस प्रकार पलिश्‍ती दब गए। उन्‍होंने इस्राएलियों की सीमा में फिर कभी प्रवेश नहीं किया। जब तक शमूएल जीवित रहा तब तक प्रभु का हाथ पलिश्‍तियों के विरुद्ध उठा रहा।</verse>
				<verse number="14">एक्रोन से गत तक जो नगर पलिश्‍तियों ने इस्राएलियों से छीन लिए थे, वे इस्राएलियों को लौटा दिए गए। यों इस्राएलियों ने अपने सीमा-क्षेत्र को पलिश्‍तियों के हाथ से मुक्‍त कर लिया। इस्राएलियों और एमोरी जाति के मध्‍य भी शान्‍ति थी।</verse>
				<verse number="15">शमूएल ने अपने जीवन-पर्यन्‍त इस्राएलियों पर शासन किया।</verse>
				<verse number="16">वह प्रतिवर्ष बेत-एल, गिलगाल और मिस्‍पाह का दौरा करता था। वह इन स्‍थानों में इस्राएलियों का न्‍याय करता था।</verse>
				<verse number="17">तत्‍पश्‍चात् वह रामाह नगर को लौट जाता था; क्‍योंकि रामाह में उसका घर था। वह रामाह में भी इस्राएलियों का न्‍याय करता था। उसने वहाँ प्रभु के लिए एक वेदी बनाई थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">जब शमूएल वृद्ध हो गया तब उसने अपने पुत्रों को इस्राएलियों का शासक नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="2">उसके ज्‍येष्‍ठ पुत्र का नाम योएल और कनिष्‍ठ का नाम अबिय्‍याह था। ये बएरशेबा नगर में शासक थे।</verse>
				<verse number="3">परन्‍तु शमूएल के पुत्र अपने पिता के मार्ग पर नहीं चले। वे पैसा कमाने के लिए अनुचित तरीका अपनाते थे। वे घूस लेकर न्‍याय को भ्रष्‍ट करते थे।</verse>
				<verse number="4">इस्राएलियों के सब धर्मवृद्ध एकत्र हुए। वे रामाह नगर में शमूएल के पास आए।</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने शमूएल से कहा, ‘देखिए, आप अब वृद्ध हो गए हैं। आपके पुत्र भी आपके मार्ग पर नहीं चल रहे हैं। इसलिए अन्‍य राष्‍ट्रों के समान, आप हमारे लिए भी राजा नियुक्‍त कीजिए।’</verse>
				<verse number="6">जब उन्‍होंने कहा, ‘हम पर शासन करने के लिए हमें राजा दीजिए’, तब शमूएल को उनकी यह बात बुरी लगी। अत: शमूएल ने प्रभु से प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ने शमूएल से कहा, ‘जो बात इस्राएली लोग तुझसे कहते हैं, उसको तू सुन। उन्‍होंने तुझे नहीं, बल्‍कि मुझे अस्‍वीकार किया है कि मैं उन पर राज्‍य न करूँ।</verse>
				<verse number="8">जिस दिन से मैं उन्‍हें मिस्र देश से निकाल लाया, उस दिन से आज तक वे अपने सब कर्मों से मेरा त्‍याग करते और अन्‍य देवी-देवताओं की पूजा-आराधना करते रहे हैं। ऐसा ही व्‍यवहार वे तेरे साथ भी कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="9">अब तू उनकी बात सुन। तू उन्‍हें गम्‍भीरता से सावधान कर। जो राजा उन पर राज्‍य करेगा, उसके संवैधानिक अधिकार भी उन्‍हें बता दे।’</verse>
				<verse number="10">शमूएल ने प्रभु के ये वचन उन लोगों से कहे, जो उससे राजा की माँग कर रहे थे।</verse>
				<verse number="11">शमूएल ने कहा, ‘जो राजा तुम पर राज्‍य करेगा, उसके संवैधानिक अधिकार ये होंगे: वह तुम्‍हारे पुत्रों को तुमसे छीन लेगा, और उन्‍हें अपने रथों का सारथी, और अपना घुड़सवार नियुक्‍त करेगा। वे उसके रथ के आगे-आगे दौड़ेंगे।</verse>
				<verse number="12">वह अपने लिए हजार-हजार, और पचास-पचास सैनिकों पर उन्‍हें सेनानायक नियुक्‍त करेगा। वह तुम्‍हारे पुत्रों से अपने खेत जुतवाएगा। वे उसकी फसल काटेंगे। वह उनसे अपने लिए युद्ध के हथियार और अपने रथों का सामान बनवाएगा।</verse>
				<verse number="13">वह तुम्‍हारी पुत्रियों को भी छीन लेगा कि वे उसकी इत्रफरोश, रसोइया और नानबाई बनें!</verse>
				<verse number="14">वह तुम्‍हारे खेतों, अंगूर के उद्यानों और जैतून के बागों की फसल का उत्तम भाग हथियाकर अपने सेवकों को देगा।</verse>
				<verse number="15">वह तुम्‍हारे अनाज का, अंगूर की फसल का दसवां भाग लेगा, और उसको अपने अधिकारियों और सेवकों को दे देगा।</verse>
				<verse number="16">वह तुम्‍हारे सेवक-सेविकाओं को तथा उत्तम गाय-बैलों और गधों को छीन लेगा, और उनसे अपना काम कराएगा।</verse>
				<verse number="17">वह तुम्‍हारी भेड़-बकरियों का भी दसवां अंश लेगा। तुम उसके गुलाम बन जाओगे।</verse>
				<verse number="18">उस दिन तुम अपने राजा के कारण, जिसे तुमने अपने लिए चुना है, दुहाई दोगे! किन्‍तु प्रभु, उस दिन तुम्‍हें उत्तर नहीं देगा।’</verse>
				<verse number="19">इस्राएली लोगों ने शमूएल की बात सुनना अस्‍वीकार कर दिया। उन्‍होंने कहा, ‘नहीं, हमें राजा ही चाहिए,</verse>
				<verse number="20">जिससे हम भी अन्‍य राष्‍ट्रों के समान बन सकें। हमारा राजा हम पर शासन करेगा। वह युद्ध के समय हमारे आगे-आगे जाएगा, और हमारे लिए युद्ध करेगा।’</verse>
				<verse number="21">शमूएल ने लोगों की ये बातें सुनीं और उन्‍हें प्रभु के कानों में कह दीं।</verse>
				<verse number="22">प्रभु ने शमूएल से कहा, ‘तू उनकी बात सुन, और उनके लिए एक राजा नियुक्‍त कर दे।’ अत: शमूएल ने इस्राएली लोगों से कहा, ‘प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने नगर को लौट जाए।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">बिन्‍यामिन प्रदेश के गिबआह नगर में एक मनुष्‍य रहता था। उसका नाम कीश था। ये उसके पुरखों के नाम है: अबीएल, सरोर, बकारत और अपीअह। कीश बिन्‍यामिन कुल का था। उसके पास अपार धन-सम्‍पत्ति थी।</verse>
				<verse number="2">कीश का एक पुत्र था। उसका नाम शाऊल था। वह सुन्‍दर और जवान था। समस्‍त इस्राएली समाज में उससे अधिक सुन्‍दर पुरुष कोई नहीं था। वह इतना लम्‍बा था कि दूसरे लोग उसके कन्‍धे तक ही पहुँचते थे।</verse>
				<verse number="3">एक दिन शाऊल के पिता की गदहियाँ खो गईं। कीश ने अपने पुत्र शाऊल से कहा, ‘सेवकों में से किसी एक को अपने साथ ले। तैयार हो और जाकर गदहियों को ढूँढ़।’</verse>
				<verse number="4">अत: शाऊल और उसका सेवक गए। उन्‍होंने एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश को पार किया। वे शालीशा प्रदेश से भी गुजरे। किन्‍तु उन्‍हें गदहियाँ नहीं मिलीं। तत्‍पश्‍चात् वे शालीम प्रदेश से हो कर गए। गदहियाँ वहाँ भी नहीं थीं। वे बिन्‍यामिन प्रदेश से गुजरे। उन्‍हें वहाँ गदहियाँ नहीं मिलीं।</verse>
				<verse number="5">वे सूफ प्रदेश में आए। शाऊल ने अपने सेवक से, जो उसके साथ था, यह कहा, ‘चलो, हम लौट जाएँ। ऐसा न हो कि पिताजी गदहियों की चिन्‍ता करना छोड़ दें और हमारी चिन्‍ता करने लगें।’</verse>
				<verse number="6">सेवक ने उससे कहा, ‘देखिए, इस नगर में परमेश्‍वर का एक प्रियजन है। वह आदरणीय पुरुष है। जो बात वह कहता है, वह सच सिद्ध होती है। आइए, हम वहाँ चलें। जिस मार्ग पर हम जा रहे हैं, शायद वह उसके फल के विषय में हमें बता सके।’</verse>
				<verse number="7">शाऊल ने अपने सेवक से कहा, ‘यदि हम जाएँगे तो उस मनुष्‍य के पास क्‍या ले चलेंगे? हमारी थैलियों में रोटियाँ समाप्‍त हो गई हैं। परमेश्‍वर के प्रियजन के पास ले जाने के लिए हमारे पास उपहार भी नहीं है। हमारे पास क्‍या है?’</verse>
				<verse number="8">सेवक ने शाऊल को पुन: उत्तर दिया। उसने कहा, ‘देखिए, मेरे हाथ में चाँदी के सिक्‍के का चौथाई हिस्‍सा है। हमारे मार्ग के फल को बताने के लिए मैं परमेश्‍वर के प्रियजन को यह सिक्‍का दे दूँगा।’</verse>
				<verse number="9">(प्राचीन काल में इस्राएली देश में यह प्रथा थी: जब कोई व्यक्‍ति परमेश्‍वर से कुछ बात पूछने जाता था, तब वह कहता था, ‘आओ, हम द्रष्‍टा के पास चलें।’ जिस मनुष्‍य को आजकल नबी कहते हैं, उसे प्राचीन काल में द्रष्‍टा कहते थे)</verse>
				<verse number="10">शाऊल ने अपने सेवक से कहा, ‘तुमने ठीक कहा! आओ, चलें!’ अत: वे नगर में गए, जहाँ परमेश्‍वर का प्रियजन रहता था।</verse>
				<verse number="11">जब वे पहाड़ी नगर पर चढ़ रहे थे तब उन्‍हें कुछ लड़कियाँ मिलीं, जो पानी भरने के लिए नगर के बाहर निकली थीं। उन्‍होंने लड़कियों से पूछा, ‘क्‍या द्रष्‍टा यहाँ रहते हैं?’</verse>
				<verse number="12">लड़कियों ने उत्तर दिया, ‘हाँ, यहीं रहते हैं। देखिए, वह आपके आगे जा रहे हैं। शीघ्रता कीजिए। वह अभी-अभी नगर में आए हैं। आज पहाड़ी शिखर की वेदी पर लोगों की ओर से पशु-बलि चढ़ाई जाएगी।</verse>
				<verse number="13">वह बलि-पशु का माँस खाने के लिए पहाड़ी शिखर की वेदी को जाएँगे। पर जैसे ही आप लोग नगर में प्रवेश करेंगे, उनके प्रस्‍थान के पहले ही, आपको वह मिल जाएँगे। जब तक वह पहाड़ी शिखर पर नहीं पहुँचेंगे तब तक लोग बलि-पशु का माँस नहीं खाएँगे। पहिले वह बलि-पशु के माँस के लिए परमेश्‍वर से आशिष माँगते हैं। उसके बाद आमन्‍त्रित लोग भोजन करते हैं। अब आप पहाड़ी पर चढ़ जाइए। वह आपको अभी मिल जाएँगे।’</verse>
				<verse number="14">अत: वे नगर की ओर गए। जब वे नगर के प्रवेश-द्वार में प्रवेश कर रहे थे तब शमूएल पहाड़ी शिखर की वेदी को जाने के लिए उनकी ही ओर आ रहा था।</verse>
				<verse number="15">नगर में शाऊल के आने के एक दिन पूर्व प्रभु ने शमूएल के कान में यह बात डाल दी थी:</verse>
				<verse number="16">‘कल, इसी समय मैं बिन्‍यामिन प्रदेश के एक पुरुष को तेरे पास भेजूँगा। तू मेरे निज लोग इस्राएलियों पर शासन करने के लिए अगुए के रूप में उसका अभिषेक करना। वह मेरे निज लोग इस्राएलियों को पलिश्‍तियों के हाथ से बचाएगा। मैंने अपने निज लोग इस्राएलियों की विपत्ति देखी है। उनकी दुहाई मुझ तक पहुँची है।’</verse>
				<verse number="17">जब शमूएल ने शाऊल को देखा तब प्रभु ने शमूएल को बताया, ‘देख, जिस पुरुष के विषय में मैंने तुझसे कहा था, वह यही है। यह पुरुष मेरे लोगों पर शासन करेगा।’</verse>
				<verse number="18">शाऊल नगर के प्रवेश-द्वार पर शमूएल के समीप आया। उसने पूछा, ‘कृपया, मुझे बताइए कि द्रष्‍टा का घर कहाँ है?’</verse>
				<verse number="19">शमूएल ने शाऊल को उत्तर दिया, ‘मैं ही द्रष्‍टा हूँ। तुम मुझसे पहले पहाड़ी शिखर की वेदी को जाओ। आज तुम लोग मेरे साथ भोजन करना। जो कुछ तुम्‍हारे हृदय में है, वह मैं तुम पर प्रकट करूँगा। तब मैं तुम्‍हें सबेरे विदा कर दूँगा।</verse>
				<verse number="20">जहाँ तक गदहियों का प्रश्‍न है, जो तीन दिन पूर्व खो गई थीं, उनके लिए चिन्‍तित मत हो; क्‍योंकि वे मिल गई हैं। इस्राएल की समस्‍त सम्‍पत्ति किसके लिए है? क्‍या वह तुम्‍हारे लिए और तुम्‍हारे पैतृक-कुल के लिए नहीं है?’</verse>
				<verse number="21">शाऊल ने उत्तर दिया, ‘क्‍या मैं इस्राएल के कुलों में सबसे छोटे बिन्‍यामिन कुल का नहीं हूँ? क्‍या मेरा गोत्र बिन्‍यामिन कुल के सब गोत्रों में नगण्‍य नहीं है? तब आपने मुझसे ऐसे शब्‍द क्‍यों कहे?’</verse>
				<verse number="22">शमूएल ने शाऊल और उसके सेवक को अपने साथ लिया। वह उन्‍हें भोजन-कक्ष में ले गया। उसने उन्‍हें अतिथियों के सम्‍मुख, जो संख्‍या में तीस थे, मुख्‍य आसन दिया।</verse>
				<verse number="23">शमूएल ने रसोइए से कहा, ‘माँस का वह हिस्‍सा लाओ, जिसके विषय में मैंने तुमसे कहा था कि उसको अलग रख देना।’</verse>
				<verse number="24">अत: रसोइए ने बलि-पशु की जांघ और उसकी पूंछ ली, और उनको शाऊल के सामने परोस दिया। शमूएल ने शाऊल से कहा, ‘यह अलग रखा हुआ मांस तुम्‍हारे सामने परोस दिया गया। अब खाओ! यह निर्धारित समय तक तुम्‍हारे लिए ही रखा था। मैंने लोगों को आमन्‍त्रित किया है कि तुम उनके साथ खाओ।’ अत: शाऊल ने उस दिन शमूएल के साथ भोजन किया।</verse>
				<verse number="25">वे पहाड़ी शिखर की वेदी से उतरे, और नगर में आए। मकान की छत पर शाऊल के लिए बिस्‍तर बिछाया गया। शाऊल उस पर लेटा और सो गया।</verse>
				<verse number="26">शमूएल ने पौ फटने पर शाऊल को पुकारा, जो छत पर सो रहा था, ‘उठो; मैं तुम्‍हें विदा करूँगा।’ अत: शाऊल उठा। वह और शमूएल बाहर सड़क पर निकल आए।</verse>
				<verse number="27">जब वे नगर की बाहरी सीमा की ओर उतर रहे थे तब शमूएल ने शाऊल से कहा, ‘अपने सेवक से कहो कि वह हमारे आगे-आगे जाए। जब वह आगे बढ़ जाएगा तब तुम एक क्षण के लिए रुक जाना, जिससे मैं परमेश्‍वर का वचन तुम्‍हें सुना सकूँ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">शमूएल ने तेल की एक कुप्‍पी ली। उसने तेल को शाऊल के सिर पर उण्‍डेला। तत्‍पश्‍चात् उसने उसका चुम्‍बन लिया और कहा, ‘प्रभु ने अपने निज लोग इस्राएलियों के अगुए के रूप में तुम्‍हारा अभिषेक किया है। तुम प्रभु के निज लोगों पर शासन करोगे। तुम उन्‍हें उनके चारों ओर के शत्रुओं के हाथ से बचाओगे। प्रभु ने अपनी निज सम्‍पत्ति पर शासन करने के लिए अगुए के रूप में तुम्‍हारा अभिषेक किया है, इस बात का तुम्‍हारे लिए ये चिह्‍न होंगे:</verse>
				<verse number="2">जब तुम मेरे पास से आज चले जाओगे तब तुम्‍हें बिन्‍यामिन क्षेत्र की सीमा में स्‍थित सेलसह में राहेल की कबर के पास दो मनुष्‍य मिलेंगे। वे तुमसे यह कहेंगे: “जिन गदहियों की खोज में आप निकले थे, वे मिल गयी हैं। पर आपके पिताजी गदहियों की चिन्‍ता करना छोड़, अब आपकी चिन्‍ता करने लगे हैं। वह कहते हैं: ‘अब मैं अपने पुत्र के लिए क्‍या करूँ!’ ”</verse>
				<verse number="3">जब तुम वहाँ से और आगे बढ़ोगे, और ताबोर के बांज वृक्ष के पास पहुँचोगे तब तुम्‍हें वहाँ तीन मनुष्‍य मिलेंगे, जो बेत-एल की ओर परमेश्‍वर के पास जा रहे होंगे। उनमें से एक मनुष्‍य बकरी के तीन बच्‍चे, दूसरा तीन रोटियाँ और तीसरा अंगूर के रस से भरा एक कुप्‍पा ले जा रहा होगा।</verse>
				<verse number="4">वे तुम्‍हारा हाल-चाल पूछेंगे, और तुम्‍हें दो रोटी देंगे। तुम रोटियों को उनके हाथ से ले लेना।</verse>
				<verse number="5">उसके बाद तुम गिबअत-एलोहीम नामक स्‍थान पर पहुँचोगे, जहाँ पलिश्‍तियों का प्रशासक रहता है। जब तुम नगर में प्रवेश करोगे तब तुम्‍हें वहाँ पहाड़ी शिखर की वेदी से नबियों का एक दल उतरता हुआ मिलेगा। वे सितार, डफ, बांसुरी और वीणा बजाते होंगे। वे नबूवत कर रहे होंगे।</verse>
				<verse number="6">तब प्रभु का आत्‍मा अति वेग से तुम पर उतरेगा, और तुम भी उनके साथ नबूवत करने लगोगे। तुम एक नया आदमी बन जाओगे।</verse>
				<verse number="7">जब तुम्‍हारे विषय में ये चिह्‍न पूरे हो जाएँगे तब परिस्‍थिति के अनुसार कार्य करना, क्‍योंकि परमेश्‍वर तुम्‍हारे साथ है।</verse>
				<verse number="8">तुम मुझसे पहले गिलगाल जाना। देखो, मैं वहाँ तुम्‍हारे पास अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि चढ़ाने के लिए आऊंगा। तुम सात दिन तक प्रतीक्षा करना। तत्‍पश्‍चात् मैं आऊंगा, और तुम्‍हें बताऊंगा कि तुम्‍हें क्‍या करना होगा।’</verse>
				<verse number="9">जब शाऊल ने शमूएल के पास से जाने के लिए पीठ फेरी, तब परमेश्‍वर ने उसके हृदय को परिवर्तित कर दिया। ये सब चिह्‍न उसी दिन घटे।</verse>
				<verse number="10">वहाँ से शाऊल और उसका सेवक गिबआह में आए। उन्‍हें नबियों का एक दल मिला। तब प्रभु का आत्‍मा वेगपूर्वक शाऊल पर उतरा, और वह उनके मध्‍य नबूवत करने लगा।</verse>
				<verse number="11">जो लोग शाऊल को पहले से जानते थे, जब उन्‍होंने उसे नबियों के साथ नबूवत करते हुए देखा तब वे परस्‍पर यह कहने लगे, ‘कीश के पुत्र को यह क्‍या हुआ? क्‍या नबियों में शाऊल भी एक नबी है?’</verse>
				<verse number="12">उनमें से एक व्यक्‍ति ने पूछा, ‘इन लोगों का पिता कौन है?’ इस कारण यह कहावत प्रचलित हो गई: ‘क्‍या नबियों में शाऊल भी एक नबी है?’</verse>
				<verse number="13">जब शाऊल ने नबूवत करना समाप्‍त किया तब वह घर में आया।</verse>
				<verse number="14">शाऊल के चाचा ने उससे तथा सेवक से पूछा, ‘तुम लोग कहाँ गए थे?’ शाऊल ने कहा, ‘गदहियाँ ढूंढ़ने। जब हमने देखा कि वे नहीं मिल रही हैं तब हम शमूएल के पास गए।’</verse>
				<verse number="15">शाऊल के चाचा ने पूछा, ‘मुझे बताओ कि शमूएल ने तुमसे क्‍या कहा?’</verse>
				<verse number="16">शाऊल ने अपने चाचा से कहा, ‘शमूएल ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में बताया कि गदहियाँ मिल गई हैं।’ किन्‍तु जो बात शमूएल ने उसके राजा बनने के विषय में कही थी, वह उसने अपने चाचा को नहीं बताई।</verse>
				<verse number="17">शमूएल ने समस्‍त इस्राएली लोगों को मिस्‍पाह में प्रभु के सम्‍मुख बुलाया।</verse>
				<verse number="18">उसने इस्राएलियों से कहा, ‘इस्राएलियों का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: “मैंने तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला। मैं तुम्‍हें मिस्र निवासियों के हाथ से, और उन सब राज्‍यों के हाथ से मुक्‍त किया जो तुम पर अत्‍याचार कर रहे थे।”</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु आज तुमने अपने परमेश्‍वर को अस्‍वीकार किया है। वह तुम्‍हारी विपत्तियों और कष्‍टों से तुम्‍हें बचाने वाला, तुम्‍हारा उद्धारकर्ता है। परन्‍तु तुम यह कहते हो: “नहीं, हमारे लिए राजा ही नियुक्‍त कीजिए।” इसलिए अब तुम अपने कुल और गोत्र के क्रम में प्रभु के सम्‍मुख उपस्‍थित हो जाओ।’</verse>
				<verse number="20">शमूएल ने इस्राएल के सब कुलों को प्रभु के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया। तब चिट्ठी बिन्‍यामिन कुल के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="21">तत्‍पश्‍चात् वह बिन्‍यामिन कुल के सब गोत्रों को समीप लाया। चिट्ठी मट्री गोत्र के नाम पर निकली। अन्‍त में उसने मट्री गोत्र के सब पुरुषों को प्रभु के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया। तब कीश के पुत्र शाऊल के नाम पर चिट्ठी निकली। पर जब उन्‍होंने उसे ढूंढ़ा, तब वह नहीं मिला।</verse>
				<verse number="22">उन्‍होंने प्रभु से फिर पूछा, ‘क्‍या वह यहाँ आया है?’ प्रभु ने उत्तर दिया, ‘देखो, उसने स्‍वयं को सामान में छिपा लिया है।’</verse>
				<verse number="23">अत: वे दौड़ कर गए। वे शाऊल को वहाँ से ले आए। जब शाऊल लोगों के मध्‍य खड़ा हुआ तब वह सब लोगों से लम्‍बा निकला। लोग उसके कन्‍धों तक पहुँचते थे।</verse>
				<verse number="24">शमूएल ने लोगों से कहा, ‘जिस व्यक्‍ति को प्रभु ने चुना, उसे तुमने देख लिया कि सब लोगों में उसके समान दूसरा कोई भी नहीं है।’ लोगों ने जय-जयकार किया, ‘राजा चिरायु हो!’</verse>
				<verse number="25">शमूएल ने लोगों को राजा के अधिकार और कर्त्तव्‍य के विषय में बताया। उसने राजा के अधिकारों और कर्त्तव्‍यों को एक पुस्‍तक में लिखा, और पुस्‍तक को प्रभु के सम्‍मुख रख दिया। अन्‍त में शमूएल ने लोगों को उनके घर विदा किया।</verse>
				<verse number="26">शाऊल भी गिबआह नगर में अपने घर गया। जिन शक्‍तिशाली पुरुषों के हृदय को परमेश्‍वर ने स्‍पर्श किया था, वो भी उसके साथ गए।</verse>
				<verse number="27">परन्‍तु कुछ बदमाश लोगों ने कहा, ‘यह आदमी किस प्रकार हमें शत्रुओं के हाथ से बचा सकता है?’ अत: उन्‍होंने शाऊल का तिरस्‍कार किया, और उसको भेंट नहीं चढ़ाई। किन्‍तु शाऊल चुप रहा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">अम्‍मोनी जाति के राजा नाहश ने याबेश-गिलआद नगर पर चढ़ाई कर दी। उसने नगर को घेर लिया। याबेश नगर के सब नागरिकों ने नाहश से कहा, ‘हमारे साथ सन्‍धि कीजिए। हम आपकी गुलामी करेंगे।’</verse>
				<verse number="2">किन्‍तु अम्‍मोनी जाति के राजा नाहश ने उनसे कहा, ‘मैं इस शर्त पर तुमसे सन्‍धि करूँगा। मैं तुममें से प्रत्‍येक व्यक्‍ति की दाहिनी आँख निकालूँगा। इस प्रकार मैं समस्‍त इस्राएली जाति को अपमानित करूँगा।’</verse>
				<verse number="3">याबेश नगर के धर्मवृद्धों ने उससे निवेदन किया, ‘हमें सात दिन की मुहलत दीजिए। हम इस्राएल देश की समस्‍त सीमा में अपने दूतों को भेजेंगे। यदि हमें बचानेवाला नहीं आएगा तो हम आपको आत्‍म-समर्पण कर देंगे।’</verse>
				<verse number="4">दूत शाऊल के नगर, गिबआह में आए। उन्‍होंने लोगों को यह समाचार सुनाया। लोग चिल्‍ला-चिल्‍लाकर रोने लगे।</verse>
				<verse number="5">शाऊल बैलों के पीछे-पीछे खेत से आ रहा था। उसने पूछा, ‘लोगों को क्‍या हुआ? वे क्‍यों रो रहे हैं?’ अत: लोगों ने उसे याबेश नगर के दूतों का समाचार सुनाया।</verse>
				<verse number="6">जब शाऊल ने ये बातें सुनीं तब उसकी क्रोधाग्‍नि भभक उठी। प्रभु का आत्‍मा अति वेग से उस पर उतरा।</verse>
				<verse number="7">उसने दो बैल लिए और उनके टुकड़े किए। तत्‍पश्‍चात् उसने टुकड़ों को दूतों के हाथ से इस्राएल देश की समस्‍त सीमा में भेज दिया। उसने यह सन्‍देश भी भेजा, “जो व्यक्‍ति शाऊल और शमूएल के पीछे नहीं आएगा, उसके बैलों के साथ ऐसा ही व्‍यवहार किया जाएगा।’ प्रभु का भय लोगों पर छा गया। वे संगठित हुए, और सब एक होकर अपने-अपने नगर से बाहर निकले।</verse>
				<verse number="8">शाऊल ने बेजक नगर में उनकी हाजिरी ली। इस्राएल प्रदेश के पुरुषों की संख्‍या तीन लाख और यहूदा प्रदेश के पुरुषों की संख्‍या तीस हजार निकली।</verse>
				<verse number="9">शाऊल ने आगन्‍तुक दूतों से कहा, ‘तुम याबेश-गिलआद के नागरिकों से यह कहना: “कल, दोपहर तक तुम्‍हें मदद पहुँच जाएगी।” ’ दूत याबेश नगर में आए। उन्‍होंने लोगों को शाऊल का सन्‍देश बताया, तो वे आनन्‍दित हो गए।</verse>
				<verse number="10">याबेश के नागरिकों ने नाहश से कहा, ‘कल हम आपको आत्‍म-समर्पण कर देंगे। तब जो कार्य आपकी दृष्‍टि में उचित लगे, वह हमारे साथ कर सकते हैं।’</verse>
				<verse number="11">दूसरे दिन शाऊल ने अपनी सेना को तीन दल में विभाजित किया। वे रात के अन्‍तिम पहर में अम्‍मोनी पड़ाव में घुस गए और दोपहर तक अम्‍मोनी सैनिकों का सफाया कर दिया। जो शेष बचे, वे इस प्रकार तितर-बितर हो गए कि उनमें से दो सैनिक भी एक साथ नहीं रहे।</verse>
				<verse number="12">लोगों ने शमूएल से कहा, ‘कहाँ हैं वे लोग, जिन्‍होंने यह कहा था, “क्‍या शाऊल हम पर राज्‍य करेगा?” उनको हमारे हाथ में सौंप दो। हम उनको मृत्‍यु-दण्‍ड देंगे।’</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु शाऊल ने कहा, ‘नहीं, आज किसी भी व्यक्‍ति को मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं देंगे, क्‍योंकि आज प्रभु ने इस्राएल को विजय प्रदान की है।’</verse>
				<verse number="14">शमूएल ने लोगों से कहा, ‘आओ, हम-सब गिलगाल चलें, और वहाँ राजा की प्रथा का पुन: समर्थन करें।’</verse>
				<verse number="15">अत: सब लोग गिलगाल गए। उन्‍होंने गिलगाल में प्रभु के सम्‍मुख शाऊल को अपना राजा स्‍वीकार किया। वहाँ उन्‍होंने प्रभु के सम्‍मुख सहभागिता-बलि अर्पित की। शाऊल और सब इस्राएली लोगों ने आनन्‍द मनाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">शमूएल ने समस्‍त इस्राएलियों से कहा, ‘देखो, जो बातें तुमने मुझसे कहीं उनको मैंने सुना और तुम्‍हारे लिए राजा का अभिषेक किया।</verse>
				<verse number="2">अब, राजा ही तुम्‍हारे आगे-आगे चलकर तुम्‍हारा नेतृत्‍व करेगा। मैं अब बूढ़ा हो गया। मेरे सिर के बाल पक गए। देखो, मेरे पुत्र तुम्‍हारे साथ हैं। मैंने बचपन से आज तक तुम्‍हारे आगे-आगे चलकर तुम्‍हारा नेतृत्‍व किया।</verse>
				<verse number="3">मैं तुम्‍हारे सामने प्रस्‍तुत हूँ: प्रभु और उसके अभिषिक्‍त राजा के सम्‍मुख साक्षी दो। मैंने किस व्यक्‍ति का बैल लिया? मैंने किस व्यक्‍ति का गधा लिया? मैंने किस व्यक्‍ति का दमन अथवा उस पर अत्‍याचार किया? क्‍या मैंने कभी किसी के हाथ से घूस ली? यदि तुम्‍हारी साक्षी सच होगी तो मैं उसको तुम्‍हें लौटा दूँगा।’</verse>
				<verse number="4">लोगों ने कहा, ‘आपने न हमारा दमन किया और न हम पर अत्‍याचार किया। आपने किसी भी व्यक्‍ति के हाथ से घूस नहीं ली।’</verse>
				<verse number="5">शमूएल ने कहा, ‘प्रभु तुम्‍हारा साक्षी है! आज प्रभु का अभिषिक्‍त राजा साक्षी है कि तुमने मेरे हाथ में कुछ भी नहीं पाया।’ उन्‍होंने कहा, ‘प्रभु साक्षी है!’</verse>
				<verse number="6">शमूएल ने लोगों से फिर कहा, ‘प्रभु साक्षी है! प्रभु ने ही मूसा और हारून को नेता नियुक्‍त किया था, और तुम्‍हारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला था।</verse>
				<verse number="7">अब तुम यहाँ खड़े रहो। मैं प्रभु के सम्‍मुख तुम्‍हारे साथ बहस करूँगा, और तुम्‍हें प्रभु के उन उद्धार के कार्यों का स्‍मरण कराऊंगा, जो उसने तुम्‍हारे और तुम्‍हारे पूर्वजों के लिए किए थे।</verse>
				<verse number="8">जब याकूब और उनके पुत्र मिस्र देश में आए और मिस्र निवासियों ने तुम्‍हारे पूर्वजों पर अत्‍याचार किया, तब उन्‍होंने प्रभु की दुहाई दी। अत: प्रभु ने मूसा और हारून को भेजा। उन्‍होंने तुम्‍हारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला और उन्‍हें इस स्‍थान में बसाया।</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु वे अपने प्रभु परमेश्‍वर को भूल गए। इसलिए उसने उन्‍हें हासोर के राजा याबीन के सेनापति सीसरा, पलिश्‍ती सेना और मोआब के राजा के हाथ बेच दिया। उन्‍होंने उनसे युद्ध किया।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने प्रभु की दुहाई दी, और यह कहा, “हमने पाप किया, क्‍योंकि हमने तुझ प्रभु को त्‍यागकर बअल देवता और अशेराह देवी की सेवा की। अब प्रभु, हमारे शत्रुओं के हाथ से हमें मुक्‍त कर। हम तेरी सेवा करेंगे।”</verse>
				<verse number="11">अत: प्रभु ने यरूब्‍बअल, बारक, यिफ्‍ताह और मुझ-शमूएल को भेजा। उन्‍होंने तुम्‍हारे चहुंओर के शत्रुओं के हाथ से तुम्‍हें मुक्‍त किया, और तुम सुरक्षित रूप से निवास करने लगे।</verse>
				<verse number="12">‘पर जब तुमने अम्‍मोनी जाति के राजा नाहश को देखा कि वह तुम पर चढ़ाई करने के लिए आ रहा है तब तुमने मुझसे कहा, “नहीं, हम पर केवल राजा ही राज्‍य करेगा,” जब कि तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर ही तुम्‍हारा राजा था।</verse>
				<verse number="13">अब देखो, यह है राजा, जिसको तुमने चुना है, जिसकी तुमने माँग की थी। देखो, प्रभु ने तुम पर राजा नियुक्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="14">यदि तुम प्रभु के प्रति भक्‍ति-भाव रखोगे, उसकी सेवा करोगे, उसकी वाणी सुनोगे, और उसकी आज्ञाओं-आदेशों के प्रति विद्रोह नहीं करोगे, यदि तुम और तुम पर राज्‍य करने वाला राजा अपने प्रभु परमेश्‍वर का अनुसरण करोगे, तो तुम सब का कल्‍याण होगा।</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु यदि तुम प्रभु की वाणी नहीं सुनोगे, उसकी आज्ञाओं-आदेशों के प्रति विद्रोह करोगे, तो प्रभु का हाथ तुम्‍हारे और तुम्‍हारे राजा के विरुद्ध उठेगा।</verse>
				<verse number="16">‘अब तुम यहाँ खड़े रहो! इस महान् कार्य को देखो, जिसको प्रभु तुम्‍हारी आँखों के सामने सम्‍पन्न करेगा।</verse>
				<verse number="17">क्‍या आजकल गेहूँ की फसल का मौसम नहीं है? पर मैं प्रभु को पुकारूँगा, और वह मेघों का गर्जन और वर्षा करेगा। तब तुम्‍हें ज्ञात होगा, तुम स्‍वयं देखोगे कि तुमने अपने लिए राजा की माँग करके प्रभु की दृष्‍टि में कितना बड़ा दुष्‍कर्म किया है।’</verse>
				<verse number="18">तब शमूएल ने प्रभु को पुकारा, और प्रभु ने उस दिन मेघों का गर्जन और वर्षा की। अत: सब लोग प्रभु और शमूएल से बहुत डर गए।</verse>
				<verse number="19">लोगों ने शमूएल से कहा, ‘अपने प्रभु परमेश्‍वर से हमारे लिए, अपने सेवकों के लिए, प्रार्थना कीजिए जिससे हम मर न जाएँ। निस्‍सन्‍देह हमने अपने सब पापों के अतिरिक्‍त एक और दुष्‍कर्म किया, और अपने लिए राजा की माँग की।’</verse>
				<verse number="20">शमूएल ने लोगों से कहा, ‘मत डरो! यद्यपि तुमने यह दुष्‍कर्म किया है, तथापि तुम प्रभु का अनुसरण करना मत छोड़ना, उसके मार्ग से मत भटकना। अब तुम सम्‍पूर्ण हृदय से प्रभु की आराधना करना।</verse>
				<verse number="21">निस्‍सार देवी-देवताओं की मूर्तियों का अनुसरण मत करना। वे किसी को लाभ नहीं पहुँचा सकतीं और न बचा सकती हैं; क्‍योंकि वे निस्‍सार मूर्तियाँ हैं!</verse>
				<verse number="22">प्रभु अपने महान् नाम के कारण अपने लोगों का त्‍याग नहीं करेगा; क्‍योंकि प्रभु ने अपनी इच्‍छा से तुम्‍हें अपने निज लोग बनाया है।</verse>
				<verse number="23">जहाँ तक मेरा प्रश्‍न है: प्रभु ऐसा न करे कि मैं तुम्‍हारे लिए प्रार्थना करना छोड़ दूँ, और इस प्रकार प्रभु के प्रति पाप करूँ! मैं तुम्‍हें सच्‍चे और सीधे मार्ग की शिक्षा देता रहूँगा।</verse>
				<verse number="24">केवल प्रभु की भक्‍ति करो और सम्‍पूर्ण हृदय से उसकी सेवा करो। देखो, उसने तुम्‍हारे लिए कितने महान् कार्य किए हैं।</verse>
				<verse number="25">पर यदि तुम दुष्‍कर्म करते ही रहोगे तो तुम्‍हारा और तुम्‍हारे राजा का सर्वनाश हो जाएगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">जब शाऊल.... वर्ष का था तब उसने इस्राएलियों पर राज्‍य करना आरम्‍भ किया। उसने बारह वर्षों तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="2">शाऊल ने इस्राएलियों में से तीन हजार पुरुषों को चुना। उनमें से दो हजार पुरुष मिकमाश नगर और बेत-एल पहाड़ी नगर में उसके साथ थे और एक हजार पुरुष बिन्‍यामिन प्रदेश के गेबा नगर में उसके पुत्र योनातन के साथ थे। उसने शेष पुरुषों को उनके घर भेज दिया।</verse>
				<verse number="3">योनातन ने गिबआह नगर के पलिश्‍ती प्रशासक को मार डाला। पलिश्‍तियों ने यह सुना कि इब्रानियों ने विद्रोह कर दिया है। शाऊल ने समस्‍त देश में विद्रोह का नरसिंगा बजाने का आदेश दिया।</verse>
				<verse number="4">समस्‍त इस्राएलियों ने यह सुना: शाऊल ने पलिश्‍ती प्रशासक को मार डाला, और इस्राएलियों के लिए पलिश्‍तियों की शत्रुता मोल ली है। अत: लोगों को आह्‍वान किया गया कि वे शाऊल का अनुसरण करने के लिए गिलगाल में एकत्र हों।</verse>
				<verse number="5">पलिश्‍ती इस्राएलियों से युद्ध करने के लिए एकत्र हुए। उनके पास तीस हजार रथ, और छ: हजार घुड़सवार थे। पैदल सैनिक तो समुद्रतट के रेत-कणों के सदृश असंख्‍य थे। उन्‍होंने बेत-आवेन की पूर्व दिशा से चढ़ाई की, और मिकमाश में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="6">इस्राएलियों पर दबाव पड़ने लगा। जब उन्‍होंने देखा कि वे संकट में पड़ गए हैं तब वे गुफाओं और कन्‍दराओं में, चट्टानों, तलघरों और गड्ढों में छिप गए।</verse>
				<verse number="7">अनेक इस्राएली यर्दन नदी को पार कर गाद और गिलआद प्रदेश में चले गए। परन्‍तु शाऊल गिलगाल में ही रहा। उसका अनुसरण करने वाले सब लोग घबराए हुए थे।</verse>
				<verse number="8">वह शमूएल द्वारा निश्‍चित समय तक अर्थात् सात दिन तक ठहरा रहा। किन्‍तु शमूएल गिलगाल में नहीं आया। लोग शाऊल को छोड़कर बिखरने लगे।</verse>
				<verse number="9">तब शाऊल ने आदेश दिया, ‘मेरे पास अग्‍नि-बलि तथा सहभागिता-बलि लाओ।’ अत: उसने अग्‍नि-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="10">उसने अग्‍नि-बलि चढ़ाना समाप्‍त ही किया कि शमूएल आया। शाऊल उससे भेंट करने तथा उसका अभिवादन करने के लिए बाहर गया।</verse>
				<verse number="11">शमूएल ने कहा, ‘तुमने यह क्‍या किया?’ परन्‍तु शाऊल ने उत्तर दिया, ‘मैंने देखा कि लोग मुझे छोड़कर बिखरने लगे हैं, और आप निश्‍चित अवधि में नहीं आए। उधर पलिश्‍ती सेना मिकमाश में एकत्र हो रही थी</verse>
				<verse number="12">अत: मैंने यह सोचा: अब पलिश्‍ती गिलगाल में उतरकर मुझ पर आक्रमण करेंगे, और मैंने भेंट द्वारा प्रभु को शान्‍त करने के लिए कुछ नहीं किया है। ऐसी स्‍थिति में मैं अग्‍नि-बलि चढ़ाने को विवश हो गया।’</verse>
				<verse number="13">शमूएल ने शाऊल से कहा, ‘तुमने मूर्खतापूर्ण कार्य किया है। जिस आज्ञा का पालन करने को तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने कहा था उसका तुमने पालन नहीं किया। अन्‍यथा प्रभु इस्राएलियों पर सदा के लिए तुम्‍हारा राज्‍य स्‍थिर कर देता।</verse>
				<verse number="14">अब तुम्‍हारा राज्‍य स्‍थिर नहीं रहेगा। प्रभु ने अपने हृदय के अनुरूप एक पुरुष को खोज लिया है। उसने अपने लोगों पर शासन करने के लिए अगुए के रूप में उसे नियुक्‍त कर लिया है; क्‍योंकि तुमने उस आज्ञा का पालन नहीं किया, जो प्रभु ने तुम्‍हें दी थी।’</verse>
				<verse number="15">तत्‍पश्‍चात् शमूएल उठा। वह गिलगाल से अपने मार्ग पर चला गया। शाऊल ने अपने अनुचरों की गणना की। वे छ: सौ पुरुष निकले।</verse>
				<verse number="16">शाऊल, उसका पुत्र योनातन और उसके अनुचर बिन्‍यामिन प्रदेश के गेबा में ठहरे रहे। परन्‍तु पलिश्‍ती मिकमाश में पड़ाव डाले रहे।</verse>
				<verse number="17">तब छापामार सैनिकों के तीन दल पलिश्‍ती पड़ाव से बाहर निकले। एक दल शूअल देश की ओर मुड़ा और उसने ओफ्राह नगर का मार्ग पकड़ा।</verse>
				<verse number="18">दूसरा दल बेत-होरोन नगर के मार्ग की ओर मुड़ा। तीसरा दल उस पहाड़ी की ओर गया, जो निर्जन प्रदेश की ओर सबोईम घाटी पर प्रलम्‍ब के रूप में खड़ी है।</verse>
				<verse number="19">समस्‍त इस्राएल देश में लोहार उपलब्‍ध नहीं थे; क्‍योंकि पलिश्‍ती नहीं चाहते थे कि इब्रानी भी तलवार और भाले बनाएँ।</verse>
				<verse number="20">इसलिए इस्राएली अपने हल की फाल, फावड़ा, कुल्‍हाड़ी या हँसुए की धार तेज कराने के लिए पलिश्‍तियों के पास जाते थे।</verse>
				<verse number="21">हल की फाल अथवा फावड़ा की धार बनाने का मूल्‍य चाँदी के सिक्‍के का दो-तिहाई हिस्‍सा था। किन्‍तु कुल्‍हाड़ी की धार तेज कराने अथवा अंकुश की नोक ठीक कराने के लिए चाँदी के सिक्‍के का एक तिहाई हिस्‍सा देना पड़ता था।</verse>
				<verse number="22">इस कारण मिकमाश के युद्ध के दिन शाऊल और योनातन की सेना के किसी भी सैनिक के हाथ में तलवार या भाला उपलब्‍ध नहीं हुआ। निस्‍सन्‍देह शाऊल और उसके पुत्र योनातन को ये हथियार उपलब्‍ध थे।</verse>
				<verse number="23">पलिश्‍ती सेना की चौकी के सैनिक मिकमाश के दर्रे की ओर निकल गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">एक दिन शाऊल के पुत्र योनातन ने अपने शस्‍त्रवाहक से कहा जो उसके शस्‍त्र उठाकर चलता था, ‘आओ, हम पलिश्‍ती चौकी के पास चलें, जो इस दर्रे के उस पार है।’ उसने यह बात अपने पिता को नहीं बताई।</verse>
				<verse number="2">शाऊल गेबा नगर की बाह्य सीमा पर अनार के पेड़ के नीचे बैठा था। यह पेड़ खलियान में था। शाऊल के साथ छ: सौ सैनिक थे।</verse>
				<verse number="3">उसके साथ अहीयाह भी था जो एपोद को उठाए हुए था। अहीयाह, शीलोह में प्रभु के पुरोहित एली के पुत्र पीनहास का पौत्र और ईकाबोद के भाई अहीटूब का पुत्र था। वे लोग नहीं जानते थे कि योनातन दर्रे की ओर चला गया है।</verse>
				<verse number="4">जिस दर्रे को पारकर योनातन पलिश्‍ती चौकी के पास जाना चाहता था, उसके दोनों ओर एक-एक नुकीली चट्टान थी। एक ओर की चट्टान का नाम बोसेस, और दूसरी ओर की चट्टान का नाम सेनेह था।</verse>
				<verse number="5">एक चट्टान का मुख उत्तर में मिकमाश की ओर और दूसरी चट्टान का मुख दक्षिण में गेबा की ओर था।</verse>
				<verse number="6">योनातन ने अपने शस्‍त्रवाहक से कहा, ‘आओ, हम इन बेखतना पलिश्‍तियों की चौकी के पास चलें। कदाचित् प्रभु हमारे लिए कार्य करे; क्‍योंकि हमें विजय प्रदान करने से प्रभु को कोई नहीं रोक सकता है, फिर चाहे हम संख्‍या में बहुत हों अथवा कम।’</verse>
				<verse number="7">शस्‍त्रवाहक ने उससे कहा, ‘आपका हृदय जो चाहता है, वह कीजिए। जहाँ तक मेरा प्रश्‍न है, मैं हृदय से आपके साथ हूँ।’</verse>
				<verse number="8">योनातन ने कहा, ‘देखो, हम उस पार पलिश्‍ती सैनिकों के पास चलते हैं। हम उन पर स्‍वयं को प्रकट कर देंगे।</verse>
				<verse number="9">यदि वे हम से यह कहेंगे: “रुक जाओ! जब तक हम तुम्‍हारे पास न पहुँच जाएँ, तुम वहीं ठहरे रहो।” तो हम अपने स्‍थान पर खड़े रहेंगे, और ऊपर चढ़कर उनके पास नहीं जाएँगे।</verse>
				<verse number="10">यदि वे यह कहेंगे: “हमारे पास, ऊपर आओ!” तो हम ऊपर चढ़कर उनके पास चले जाएँगे। यह हमारे लिए प्रभु का चिह्‍न होगा कि प्रभु ने उन्‍हें हमारे हाथ में सौंप दिया है।’</verse>
				<verse number="11">अत: दोनों ने स्‍वयं को पलिश्‍ती चौकी के सैनिकों पर प्रकट कर दिया। पलिश्‍ती सैनिकों ने कहा, ‘देखो, इब्रानी चूहे अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं, जहाँ वे छिपे हुए थे।’</verse>
				<verse number="12">चौकी के सैनिकों ने योनातन और उसके शस्‍त्रवाहक को पुकारा, ‘ऊपर चढ़कर हमारे पास आओ। हम तुम्‍हें एक बात बताएँगे।’ योनातन ने अपने शस्‍त्रवाहक से कहा, ‘मेरे पीछे-पीछे ऊपर चढ़ो। प्रभु ने उन्‍हें इस्राएल के हाथ में सौंप दिया है।’</verse>
				<verse number="13">योनातन अपने हाथ-पैर के सहारे ऊपर चढ़ गया। उसके पीछे-पीछे उसका शस्‍त्रवाहक भी चढ़ गया। तब चौकी के सैनिक योनातन के सामने गिरते गए, और शस्‍त्रवाहक उनको मौत के घाट उतारता गया।</verse>
				<verse number="14">योनातन और उसके शस्‍त्रवाहक ने यह पहला नरसंहार किया था। इस आधे बीघे भूमि के रक्षा-क्षेत्र में बीस सैनिक मारे गए।</verse>
				<verse number="15">पलिश्‍ती पड़ाव और गाँवों के समस्‍त लोगों में आतंक छा गया। चौकी के सैनिक और छापामार सैनिक आतंक के कारण थरथर काँपने लगे। पृथ्‍वी काँप उठी। वस्‍तुत: यह परमेश्‍वर का आतंक था।</verse>
				<verse number="16">बिन्‍यामिन प्रदेश के गेबा नगर में रहने वाले शाऊल के पहरेदारों ने देखा कि पलिश्‍ती पड़ाव इधर-उधर बिखरा रहा है।</verse>
				<verse number="17">शाऊल ने अपने साथ के सैनिकों से कहा, ‘हाजिरी लो, और देखो कि हमारे पास से कौन व्यक्‍ति वहाँ गया है।’ अत: उन्‍होंने हाजिरी ली। तब उन्‍हें पता चला कि योनातन और उसका शस्‍त्रवाहक नहीं हैं।</verse>
				<verse number="18">शाऊल ने पुरोहित अहीयाह को आदेश दिया, ‘परमेश्‍वर की मंजूषा यहाँ लाओ।’ उस समय परमेश्‍वर की मंजूषा इस्राएलियों के पास थी।</verse>
				<verse number="19">जिस समय शाऊल पुरोहित से बात कर रहा था, उस समय पलिश्‍ती पड़ाव में होहल्‍ला बढ़ता ही जा रहा था। शाऊल ने पुरोहित से कहा, ‘अपने हाथ समेट लो, और चिट्ठी मत निकालो।’</verse>
				<verse number="20">तत्‍पश्‍चात् शाऊल और उसके साथ के सैनिकों ने युद्ध का नारा लगाया। वे युद्ध-भूमि में आए। उन्‍होंने देखा कि पलिश्‍ती सैनिक एक-दूसरे पर तलवार चला रहे हैं। बड़ी घबराहट फैली हुई है।</verse>
				<verse number="21">इब्रानी सैनिक जो पहले पलिश्‍ती सेना में भरती हो गए थे, और उनके साथ पड़ाव में आए थे, वे शाऊल और योनातन के साथ के इस्राएली सैनिकों से मिल गए।</verse>
				<verse number="22">इसी प्रकार जब एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश में छिपे हुए इस्राएली सैनिकों ने सुना कि पलिश्‍ती सेना भाग रही है, तब उन्‍होंने उनका पीछा किया, और युद्ध में सम्‍मिलित हो गए।</verse>
				<verse number="23">यों उस दिन प्रभु ने इस्राएलियों को विजय प्रदान की। युद्ध का क्षेत्र बेत-आवेन नगर के उस पार तक हो गया। शाऊल के साथ कुल दस हजार सैनिक थे। युद्ध एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश में फैल गया था।</verse>
				<verse number="24">शाऊल ने उस दिन उतावली में एक मन्नत मानी। उसने अपने सैनिकों को एक महाशपथ दी। उसने कहा, ‘सन्‍ध्‍या के पूर्व, तथा जब तक मैं अपने शत्रुओं से बदला न ले लूँ, उसके पहले भोजन करने वाला व्यक्‍ति अभिशप्‍त होगा।’ अत: किसी भी सैनिक ने मुँह में दाना भी नहीं डाला।</verse>
				<verse number="25">मैदान में मधु के छत्ते पड़े थे।</verse>
				<verse number="26">सैनिक मधु के छत्तों के पास आए। यद्यपि मधु-मक्खियाँ उड़ गई थीं तो भी किसी ने शपथ के भय के कारण अपने मुँह में मधु नहीं डाला।</verse>
				<verse number="27">योनातन ने अपने पिता की शपथ को, जो उसने सैनिकों को दी थी, नहीं सुना था। उसने अपने हाथ के डण्‍डे के सिरे को आगे बढ़ाया, और उसको मधु के छत्ते में डुबाया। उसके बाद उसने थोड़ा मधु अपने हाथ से मुँह में डाला। तब उसके शरीर में शक्‍ति आ गई ।</verse>
				<verse number="28">एक सैनिक उससे बोला, ‘तुम्‍हारे पिता ने लोगों को कड़ी शपथ दी थी, और यह कहा था: “जो व्यक्‍ति आज भोजन करेगा, वह अभिशप्‍त होगा।” इसलिए सैनिक इतने थके-मांदे, अशक्‍त हैं।’</verse>
				<verse number="29">योनातन ने कहा, ‘मेरे पिता ने इस शपथ के द्वारा देश को विपत्ति में डाला है। देखो, मैंने यह मधु थोड़ा-सा चखा, पर मेरे शरीर में शक्‍ति आ गई।</verse>
				<verse number="30">कितना अच्‍छा होता, यदि आज हमारे सैनिकों ने अपने शत्रुओं की लूटी हुई वस्‍तुओं में से मुक्‍त भाव से खाया होता तो हम पलिश्‍ती सेना का और अधिक संहार करते!’</verse>
				<verse number="31">उन्‍होंने उस दिन पलिश्‍ती सैनिकों का मिकमाश नगर से अय्‍यालोन नगर तक संहार किया। परन्‍तु वे बहुत थके-मांदे थे।</verse>
				<verse number="32">अत: वे पलिश्‍तियों की लूट पर टूट पड़े। उन्‍होंने भेड़, बैल और बछड़े लिये और उनका वहीं, भूमि पर वध किया। तत्‍पश्‍चात् वे रक्‍त-सहित उनका मांस खाने लगे।</verse>
				<verse number="33">लोगों ने शाऊल को बताया, ‘सैनिक रक्‍तसहित मांस खा रहे हैं, और इस प्रकार प्रभु के प्रति पाप कर रहे हैं।’ शाऊल ने कहा, ‘तुमने विश्‍वासघात किया! मेरे पास यहाँ एक बड़ा पत्‍थर लुढ़का लाओ।’</verse>
				<verse number="34">शाऊल ने आगे कहा, ‘तुम सेना के मध्‍य, इधर-उधर जाकर सैनिकों से यह कहो: “प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपना बैल अथवा भेड़ यहाँ लाए। इस पत्‍थर पर उसका वध करे और तब उसका मांस खाए। तुम रक्‍त-सहित पशु का मांस खाकर प्रभु के प्रति पाप मत करो।” ’ इस प्रकार सेना का प्रत्‍येक व्यक्‍ति उसी रात को अपना बैल अपने साथ लाया और वहाँ उसका वध किया।</verse>
				<verse number="35">शाऊल ने प्रभु के लिए एक वेदी का निर्माण किया। यही प्रथम वेदी थी, जो उसने प्रभु के लिए निर्मित की थी।</verse>
				<verse number="36">शाऊल ने कहा, ‘आओ, हम रात में ही पलिश्‍तियों का पीछा करें, और सबेरे का प्रकाश होने तक उनको लूट लें। हम उनके एक भी सैनिक को जीवित नहीं छोड़ेंगे।’ इस्राएली सैनिकों ने उससे कहा, ‘जो कार्य आपकी दृष्‍टि में उचित है, वह कीजिए।’ किन्‍तु पुरोहित ने कहा, ‘आओ, हम पहले परमेश्‍वर के समीप आएँ।’</verse>
				<verse number="37">शाऊल ने परमेश्‍वर से पूछा, ‘क्‍या मैं पलिश्‍ती सेना का पीछा करूँ? क्‍या तू उनको इस्राएल के हाथ में सौंप देगा?’ परन्‍तु प्रभु ने उस दिन उसको उत्तर नहीं दिया।</verse>
				<verse number="38">शाऊल ने कहा, ‘ओ समाज के स्‍तम्‍भ, इस्राएली नेताओ! यहाँ आओ। तुम जानो और देखो कि यह पाप आज कैसे हुआ?</verse>
				<verse number="39">इस्राएल को विजय प्रदान करने वाले जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! जिस व्यक्‍ति ने पाप किया है, यदि वह मेरा पुत्र योनातन ही क्‍यों न हो, उसको निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’ उनमें से किसी भी व्यक्‍ति ने उसको उत्तर नहीं दिया।</verse>
				<verse number="40">तब शाऊल ने सब इस्राएलियों से कहा, ‘तुम-सब एक ओर तथा मैं और मेरा पुत्र दूसरी ओर रहेंगे।’ लोगों ने शाऊल को उत्तर दिया, ‘जो कार्य आपकी दृष्‍टि में उचित है, वह कीजिए।’</verse>
				<verse number="41">शाऊल ने प्रार्थना की, ‘इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर, क्‍यों तूने आज अपने सेवक को उत्तर नहीं दिया? हे इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर, यदि मैं अथवा मेरा पुत्र दोषी है तो “ऊरीम” चिट्ठी निकाल। यदि तेरे लोग इस्राएली दोषी हैं, तो “तुम्‍मीम” चिट्ठी निकाल।’ तब चिट्ठी योनातन और शाऊल के नाम पर निकली। इस्राएली लोग बच गए।</verse>
				<verse number="42">शाऊल ने आदेश दिया, ‘मेरे और मेरे पुत्र योनातन के नाम पर चिट्ठी डालो।’ तब योनातन के नाम पर चिट्ठी निकली।</verse>
				<verse number="43">शाऊल ने योनातन से पूछा, ‘मुझे बताओ। तुमने क्‍या किया है?’ योनातन ने उसको बताया, ‘मैंने अपने हाथ के डण्‍डे के सिरे से थोड़ा-सा मधु चखा था। मैं मरने को प्रस्‍तुत हूँ।’</verse>
				<verse number="44">शाऊल ने कहा, ‘परमेश्‍वर मेरे साथ ऐसा ही व्‍यवहार करे; नहीं, इससे अधिक कठोर व्‍यवहार करे! योनातन, तुम्‍हें निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="45">परन्‍तु इस्राएली सैनिकों ने शाऊल से कहा, ‘क्‍या योनातन को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा, जिसने इस्राएली राष्‍ट्र के लिए यह महा विजय प्राप्‍त की है? यह कदापि नहीं होगा। जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! उसके सिर का एक बाल भी भूमि पर नहीं गिरेगा। उसने परमेश्‍वर की सहायता से आज यह कार्य सम्‍पन्न किया है।’ अत: सैनिकों ने योनातन को छुड़ा लिया और उसको मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दिया गया।</verse>
				<verse number="46">शाऊल ने पलिश्‍ती सेना का पीछा करने का विचार त्‍याग दिया। पलिश्‍ती अपने स्‍थान को लौट गए।</verse>
				<verse number="47">शाऊल ने इस्राएलियों पर अपने राज्‍य को सुदृढ़ किया। उसने अपने चारों ओर के इन शत्रु-राष्‍ट्रों से युद्ध किया: मोआब, अम्‍मोन, एदोम, पलिश्‍ती−और सोबाह के राजा से। जहाँ भी शाऊल गया, वह विजयी हुआ।</verse>
				<verse number="48">उसने वीरतापूर्ण कार्य किये। उसने अमालेकी जाति को पराजित किया, और उसके लुटेरे हाथों से इस्राएली राष्‍ट्र को मुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="49">शाऊल के पुत्र ये थे: योनातन, इश्‍बी, मल्‍कीशूअ। उसकी दो पुत्रियाँ भी थीं, जिनके ये नाम थे: बड़ी पुत्री का नाम मेरब और छोटी पुत्री का नाम मीकल।</verse>
				<verse number="50">शाऊल की पत्‍नी का नाम अहीनोअम था। वह अहीमास की पुत्री थी। शाऊल के सेनापति का नाम अब्‍नेर था, जो उसके चाचा नेर का पुत्र था।</verse>
				<verse number="51">शाऊल का पिता कीश, और अब्‍नेर का पिता नेर, ये दोनों अबीएल के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="52">शाऊल अपने जीवन-भर पलिश्‍तियों से भीषण युद्ध करता रहा। जब वह किसी बलवान अथवा साहसी पुरुष को देखता तब वह उसको अपनी सेना में भरती कर लेता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">शमूएल ने शाऊल से कहा, ‘प्रभु ने मुझे भेजा था कि मैं तुम्‍हें प्रभु के निज लोग इस्राएलियों का राजा अभिषिक्‍त करूँ। अब तुम प्रभु के ये वचन सुनो।</verse>
				<verse number="2">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: जब इस्राएली मिस्र देश से निकले थे, तब अमालेकी जाति ने मार्ग में इस्राएलियों का विरोध किया था। उसके इस व्‍यवहार के लिए मैं उसको दण्‍ड दूँगा।</verse>
				<verse number="3">अब, जा और अमालेकी जाति को नष्‍ट कर दे। उसकी समस्‍त माल-सम्‍पत्ति निषिद्ध समझकर पूर्णत: नष्‍ट कर देना। स्‍त्री-पुरुष, बाल-वृद्ध, दूध पीने वाले बच्‍चे, गाय-बैल, भेड़-बकरी, ऊंट-गधे, इन सब का वध कर देना। इनमें से किसी को जीवित मत रहने देना।’</verse>
				<verse number="4">शाऊल ने अपने सैनिकों को बुलाया। उसने टलाईम स्‍थान में उनकी हाजिरी ली। उनमें दो लाख पैदल सैनिक, और यहूदा प्रदेश के दस हजार सैनिक थे।</verse>
				<verse number="5">शाऊल अमालेकियों के एक नगर में आया। वह नहर के तट पर घात लगाकर बैठ गया।</verse>
				<verse number="6">शाऊल ने केनी जाति के लोगों से कहा, ‘जाओ, अमालेकियों के मध्‍य से निकल जाओ। यहाँ से चले जाओ। ऐसा न हो कि मैं अमालेकियों के साथ तुम्‍हारा भी अन्‍त कर दूँ। जब इस्राएली मिस्र देश से बाहर निकले थे तब तुमने उनके साथ प्रेमपूर्ण व्‍यवहार किया था।’ अत: केनी अमालेकियों के मध्‍य से निकलकर चले गए।</verse>
				<verse number="7">शाऊल ने अबीलाह से शूर तक, जो मिस्र देश की पूर्वीय सीमा पर है, अमालेकियों को पराजित किया।</verse>
				<verse number="8">उसने अमालेकी राजा अगग को जीवित पकड़ लिया, और शेष सब अमालेकियों को तलवार से पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="9">शाऊल के सैनिकों ने अगग को, तथा उसकी अच्‍छी-अच्‍छी भेड़-बकरियों, गाय-बैलों, मोटे-मोटे पशुओं और मेमनों को तथा जो कुछ भी अच्‍छी वस्‍तु थी, उसको बचा लिया। उन्‍होंने उनको पूर्णत: नष्‍ट नहीं किया। परन्‍तु जो बेकार और अनुपयोगी वस्‍तुएँ और प्राणी थे, उनको उन्‍होंने पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="10">शमूएल ने प्रभु का यह वचन सुना:</verse>
				<verse number="11">‘मुझे दु:ख है कि मैंने शाऊल को राजा बनाया; क्‍योंकि उसने मेरा अनुसरण करने से मुँह मोड़ लिया है। उसने मेरे वचनों के अनुसार कार्य नहीं किया है।’ शमूएल क्रुद्ध हुआ। वह रात भर प्रभु की दुहाई देता रहा।</verse>
				<verse number="12">वह सबेरे शाऊल से भेंट करने के लिए उठा। परन्‍तु शमूएल को यह बताया गया: ‘शाऊल कर्मेल नगर को गए थे। उन्‍होंने वहाँ एक विजय-स्‍तम्‍भ स्‍थापित किया है। वह वहाँ से मुड़कर आगे बढ़ गए और अब गिलगाल की ओर चले गए हैं।’</verse>
				<verse number="13">शमूएल शाऊल के पास आया। शाऊल ने उससे कहा, ‘प्रभु आपको आशिष दे! मैंने प्रभु के वचन के अनुसार कार्य किया है।’</verse>
				<verse number="14">शमूएल ने पूछा, ‘तब मेरे कानों को भेड़-बकरियों का मिमियाना क्‍यों सुनाई दे रहा है? जो गाय-बैलों का रंभाना मैं सुन रहा हूँ, उसका क्‍या अर्थ है?’</verse>
				<verse number="15">शाऊल ने उत्तर दिया, ‘मेरे सैनिक उनको अमालेकियों के पास से लाए हैं। उन्‍होंने तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर को बलि चढ़ाने के लिए अच्‍छी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों को बचा लिया। हमने शेष पशुओं को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।’</verse>
				<verse number="16">शमूएल ने शाऊल से कहा, ‘रुक जाओ। जो बात प्रभु ने कल रात मुझसे कही है, वह मैं तुम्‍हें बताऊंगा।’ शाऊल ने उससे कहा, ‘बताइए।’</verse>
				<verse number="17">शमूएल ने कहा, ‘यद्यपि तुम स्‍वयं अपनी दृष्‍टि में छोटे हो, तथापि क्‍या तुम इस्राएली कुलों के नेता नहीं हो? प्रभु ने तुम्‍हें इस्राएली लोगों पर राजा अभिषिक्‍त किया।</verse>
				<verse number="18">प्रभु ने तुम्‍हें एक विशेष कार्य करने के लिए भेजा था। उसने कहा था, “जा, और पापी अमालेकियों को पूर्णत: नष्‍ट कर दे! उनसे युद्ध करता रह, जब तक वे समाप्‍त नहीं हो जाते!”</verse>
				<verse number="19">तब क्‍यों तूने प्रभु की आज्ञा नहीं मानी? क्‍यों तू लूट पर झपट्टा मार कर टूट पड़ा? जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा है, वह तूने क्‍यों किया?’</verse>
				<verse number="20">शाऊल ने शमूएल को उत्तर दिया, ‘मैंने प्रभु की आज्ञा मानी है। जिस विशेष कार्य को करने के लिए प्रभु ने मुझे भेजा था, उसको करने के लिए मैं गया था। मैं अमालेकी राजा अगग को पकड़कर ले आया हूँ। मैंने अमालेकी जाति को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया है।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु सैनिकों ने तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर को गिलगाल में बलि चढ़ाने के उद्देश्‍य से लूट में से भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल और वे सर्वोत्तम वस्‍तुएँ ले लीं, जिनको प्रभु के नाम पर अर्पित कर पूर्णत: नष्‍ट करना था।’</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु शमूएल ने यह कहा: ‘जैसे प्रभु अपनी आज्ञा का पालन किये जाने पर प्रसन्न होता है, क्‍या वैसे वह अग्‍नि-बलि और पशुओं की बलि से प्रसन्न होता है? देख, प्रभु की आज्ञा मानना पशु की बलि चढ़ाने से श्रेष्‍ठ है! उसकी बात पर ध्‍यान देना मेढ़े की चर्बी चढ़ाने से उत्तम है।</verse>
				<verse number="23">विद्रोह करना सगुन विचारने के तुल्‍य पाप करना है। हठधर्मी होना मूर्ति-पूजा के सदृश कुकर्म करना है। तूने प्रभु के वचन को सुनने से इन्‍कार किया, अत: प्रभु भी तुझे राजा मानने से इन्‍कार करता है।’</verse>
				<verse number="24">शाऊल ने शमूएल से कहा, ‘मैंने पाप किया है। मैंने प्रभु की आज्ञा का, आपके वचन का, उल्‍लंघन किया। मैं सैनिकों से डर गया था। इसलिए मैंने उनकी बात सुनी।</verse>
				<verse number="25">अब, कृपाकर मेरे पाप को क्षमा कीजिए। आप मेरे साथ वापस चलिए। मैं प्रभु की आराधना करूँगा।’</verse>
				<verse number="26">शमूएल ने शाऊल से कहा, ‘मैं तुम्‍हारे साथ वापस नहीं जाऊंगा। तुमने प्रभु के वचन को मानने से इनकार किया है। इसलिए प्रभु ने भी तुम्‍हें इस्राएलियों के राजा के रूप में अस्‍वीकार किया है।’</verse>
				<verse number="27">शमूएल वहाँ से जाने के लिए मुड़ा। शाऊल ने उसके वस्‍त्र का छोर पकड़ लिया। वस्‍त्र फट गया।</verse>
				<verse number="28">शमूएल ने उससे कहा, ‘आज प्रभु ने इस्राएली राज्‍य को फाड़कर तेरे हाथ से अलग कर दिया, और उसको तेरे पड़ोसी के हाथ में सौंप दिया। तेरा पड़ोसी तुझसे श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="29">इसके अतिरिक्‍त इस्राएल का महिमामय परमेश्‍वर झूठ नहीं बोलता, और न अपने वचन से मुँह मोड़ता है। वह मनुष्‍य नहीं है कि अपने वचन से मुँह मोड़े।’</verse>
				<verse number="30">शाऊल ने कहा, ‘यद्यपि मैंने पाप किया है तथापि, कृपाकर, अब आप मेरे लोगों के धर्मवृद्धों तथा इस्राएली राष्‍ट्र के सम्‍मुख मेरा आदर कीजिए। मेरे साथ वापस चलिए कि मैं आपके प्रभु परमेश्‍वर की आराधना कर सकूँ।’</verse>
				<verse number="31">अत: शमूएल शाऊल के पीछे-पीछे लौटा, और शाऊल ने प्रभु की आराधना की।</verse>
				<verse number="32">शमूएल ने आदेश दिया, ‘अमालेकी राजा अगग को मेरे पास लाओ।’ अगग अनिच्‍छा से उसके पास आया। अगग ने कहा, ‘निस्‍सन्‍देह मृत्‍यु कड़वी होती है! ’</verse>
				<verse number="33">शमूएल ने कहा: ‘जैसे तेरी तलवार ने माताओं को निस्‍सन्‍तान किया, वैसे स्‍त्री-समाज में तेरी मां भी निस्‍सन्‍तान होगी।’ तब शमूएल ने गिलगाल में प्रभु के सम्‍मुख अगग के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।</verse>
				<verse number="34">शमूएल वहाँ से रामाह नगर को गया। शाऊल भी अपने घर “शाऊल के गिबआह नगर” को गया।</verse>
				<verse number="35">शमूएल ने अपनी मृत्‍यु के दिन तक, फिर कभी शाऊल का मुँह नहीं देखा। वह शाऊल के लिए शोक करता रहा। प्रभु दुखित था कि उसने शाऊल को इस्राएलियों का राजा बनाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">प्रभु ने शमूएल से कहा, ‘जब मैंने शाऊल को इस्राएलियों के राजा के रूप में अस्‍वीकार कर दिया है, तब तू कब तक शाऊल के लिए शोक करता रहेगा? कुप्‍पी में तेल भर और चल। मैं तुझे बेतलेहम नगर के रहने वाले यिशय के पास भेजूँगा। मैंने उसके पुत्रों में से एक को अपने लिए राजा निश्‍चित किया है।’</verse>
				<verse number="2">शमूएल ने उत्तर दिया, ‘मैं कैसे जा सकता हूँ? यदि शाऊल यह सुनेगा तो वह मुझे मार डालेगा।’ परन्‍तु प्रभु ने कहा, ‘तू अपने साथ एक लाल कलोर लेना और यह कहना: “मैं प्रभु को इसकी बलि चढ़ाने के लिए आया हूँ।”</verse>
				<verse number="3">तू बलि के लिए यिशय को निमन्‍त्रण देना। तब जो कार्य तुझे करना होगा, वह मैं तुझे बताऊंगा। जिस व्यक्‍ति का नाम मैं तुझे बताऊंगा तू उसको मेरे लिए अभिषिक्‍त करना।’</verse>
				<verse number="4">शमूएल ने प्रभु के आदेश के अनुसार कार्य किया। वह बेतलेहम नगर में आया। नगर के धर्मवृद्ध डर से काँपने लगे। वे शमूएल से भेंट करने आए। उन्‍होंने पूछा, ‘हे द्रष्‍टा! क्‍या आप मित्रभाव से आए हैं?’</verse>
				<verse number="5">शमूएल ने उत्तर दिया, ‘हाँ, मित्रभाव से। मैं प्रभु के लिए बलि चढ़ाने आया हूँ। तुम अपने आप को शुद्ध करो, और बलि चढ़ाने के लिए मेरे साथ चलो।’ यों शमूएल ने यिशय और उसके पुत्रों को शुद्ध किया और उन्‍हें बलि-भोज के लिए निमन्‍त्रित किया।</verse>
				<verse number="6">वे आए। शमूएल ने यिशय के पुत्र एलीअब को देखा। शमूएल ने हृदय में कहा, ‘निस्‍सन्‍देह! प्रभु के सम्‍मुख उसका अभिषिक्‍त राजा खड़ा है।’</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु प्रभु ने शमूएल से कहा, ‘तू उसके बाहरी रूप-रंग और ऊंचे कद पर ध्‍यान मत दे। मैंने उसे अस्‍वीकार किया है। जिस दृष्‍टि से मनुष्‍य देखता है, उस दृष्‍टि से मैं नहीं देखता। मनुष्‍य व्यक्‍ति के बाहरी रूप-रंग को देखता है, पर मैं उसके हृदय को देखता हूँ।’</verse>
				<verse number="8">तत्‍पश्‍चात् यिशय ने अबीनादब को बुलाया। उसने उसे शमूएल के सामने भेजा। शमूएल ने कहा, ‘प्रभु ने इसे भी नहीं चुना है।’</verse>
				<verse number="9">यिशय ने शम्‍माह को भेजा। शमूएल ने कहा, ‘प्रभु ने इसे भी नहीं चुना है।’</verse>
				<verse number="10">इस प्रकार यिशय ने अपने सात पुत्रों को शमूएल के सामने भेजा। परन्‍तु शमूएल ने यिशय से कहा, ‘प्रभु ने इन्‍हें नहीं चुना है।’</verse>
				<verse number="11">तब शमूएल ने यिशय से पूछा, ‘क्‍या तुम्‍हारे सब पुत्र यहाँ है?’ यिशय ने उत्तर दिया, ‘सबसे छोटा पुत्र अभी शेष है। पर, देखिए, वह भेड़-बकरियों की देख-भाल कर रहा है।’ शमूएल ने यिशय से कहा, ‘किसी को भेजकर उसको बुलाओ। जब तक वह नहीं आएगा तब तक हम भोजन के लिए नहीं बैठेंगे’</verse>
				<verse number="12">अत: यिशय ने किसी को भेजा और उस पुत्र को भीतर बुलाया। उससे किशोरावस्‍था की ललाई झलकती थी। उसकी आँखें आकर्षक थीं। वह देखने में सुन्‍दर था। प्रभु ने शमूएल से कहा, ‘उठ! इसे अभिषिक्‍त कर। यह वही है।’</verse>
				<verse number="13">तब शमूएल ने कुप्‍पी का तेल लिया, और उससे भाइयों के मध्‍य में दाऊद का अभिषेक किया। प्रभु का आत्‍मा अतिवेग से दाऊद पर उतरा, और उस दिन से वह उसमें निवास करने लगा। शमूएल उठा। वह रामाह नगर को चला गया।</verse>
				<verse number="14">प्रभु का आत्‍मा शाऊल को छोड़कर चला गया। तब प्रभु की ओर से एक बुरी आत्‍मा शाऊल में समा गई।</verse>
				<verse number="15">शाऊल के सेवकों ने उससे कहा, ‘देखिए, परमेश्‍वर की ओर से एक बुरी आत्‍मा आपको सता रही है।</verse>
				<verse number="16">अब, स्‍वामी, अपने सेवकों को आदेश दीजिए। हम, जो आपकी सेवा में उपस्‍थित हैं, एक ऐसे मनुष्‍य को ढूँढ़ेंगे, जो सितार बजाना जानता है। जब परमेश्‍वर की ओर से बुरी आत्‍मा आप पर उतरेगी, तब वह अपने हाथ से सितार बजाएगा, और आप स्‍वस्‍थ हो जाएँगे।’</verse>
				<verse number="17">शाऊल ने अपने सेवकों को यह आदेश दिया, ‘मेरे लिए एक अच्‍छे सितार-वादक का प्रबन्‍ध करो, और उसे मेरे पास लाओ।’</verse>
				<verse number="18">युवकों में से एक ने उसे उत्तर दिया, ‘मैंने बेतलेहम नगर के रहने वाले यिशय के एक पुत्र को देखा है। वह सितार बजाना जानता है। वह साहसी है। वह योद्धा है। वह बात करने में कुशल है। उसका रूप-रंग सुन्‍दर है। इसके अतिरिक्‍त, प्रभु उसके साथ है।’</verse>
				<verse number="19">अत: शाऊल ने यिशय के पास दूतों को यह कहने के लिए भेजा, ‘तुम अपने पुत्र दाऊद को, जो भेड़-बकरियों के साथ है, मेरे पास भेजो।’</verse>
				<verse number="20">यिशय ने पाँच रोटियाँ, अंगूर के रस से भरी एक मशक तथा बकरी का एक बच्‍चा लिया, और उनको अपने पुत्र दाऊद के द्वारा शाऊल के पास भेज दिया।</verse>
				<verse number="21">दाऊद शाऊल के पास आया। वह उसकी सेवा करने लगा। शाऊल उससे बहुत प्रेम करता था। दाऊद उसका शस्‍त्रवाहक बन गया।</verse>
				<verse number="22">शाऊल ने यिशय को दूत के हाथ यह सन्‍देश भेजा, ‘दाऊद को मेरी सेवा करने दो। उसे मेरी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त है।’</verse>
				<verse number="23">जब परमेश्‍वर की ओर से बुरी आत्‍मा शाऊल पर उतरती थी, तब दाऊद सितार लेता और उसको अपने हाथ से बजाता था। यों शाऊल को आराम मिलता और वह स्‍वस्‍थ हो जाता था और बुरी आत्‍मा उसको छोड़कर चली जाती थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">पलिश्‍तियों ने युद्ध के लिए अपने सैन्‍यदल एकत्र किए। वे यहूदा प्रदेश के सोकोह नगर में, एकत्र हुए। उन्‍होंने एफस-दम्‍मीम क्षेत्र में सोकोह और अजेकाह नगर के मध्‍य पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="2">अत: शाऊल और इस्राएल देश के समस्‍त सैनिक एकत्र हुए। उन्‍होंने एलाह घाटी में पड़ाव डाला। उन्‍होंने पलिश्‍तियों का सामना करने के लिए युद्ध की व्‍यूह-रचना की।</verse>
				<verse number="3">पलिश्‍ती सैनिक पहाड़ की एक ओर खड़े थे, और इस्राएली सैनिक पहाड़ की दूसरी ओर। उनके मध्‍य एक घाटी थी।</verse>
				<verse number="4">तब पलिश्‍ती पड़ाव से एक पराक्रमी योद्धा निकला। उसका नाम गोलयत था। वह गत नगर का रहने वाला था। उसकी ऊंचाई प्राय: तीन मीटर थी।</verse>
				<verse number="5">उसके सिर पर पीतल का शिरस्‍त्राण था। वह शरीर पर पीतल का कवच पहिने हुए था। कवच का भार सत्तावन किलो था।</verse>
				<verse number="6">उसके पैरों में भी पीतल का कवच था। उसके कन्‍धों के मध्‍य पीतल का नेजा बाँधा था।</verse>
				<verse number="7">उसके भाले का डण्‍डा करघे के डण्‍डे के समान था। भाले के लोहे के फल का भार प्राय: सात किलो था। गोलयत का ढालवाहक उसके आगे-आगे चल रहा था।</verse>
				<verse number="8">गोलयत इस्राएली सैनिकों की पंिक्‍तयों के सम्‍मुख खड़ा हुआ। उसने उन्‍हें पुकारा, ‘तुमने युद्ध की व्‍यूह-रचना क्‍यों की? क्‍या मैं पलिश्‍ती सैनिक नहीं हूँ? क्‍या तुम शाऊल के गुलाम नहीं हो? तुम अपने में से एक योद्धा को चुनो। वह पहाड़ से उतरकर मेरे पास आए।</verse>
				<verse number="9">यदि वह मुझसे लड़ सकेगा, और मुझे मार देगा, तो हम-पलिश्‍ती तुम्‍हारे गुलाम बन जाएँगे। परन्‍तु यदि मैं उसको पराजित कर उसे मार डालूँगा, तो तुम हमारे गुलाम बन जाओगे और हमारी गुलामी करोगे।’</verse>
				<verse number="10">पलिश्‍ती योद्धा ने आगे कहा, ‘मैं आज इस्राएली सैनिकों को चुनौती देता हूँ। तुम मुझे अपना एक योद्धा दो। हम द्वन्‍द्वयुद्ध करेंगे।’</verse>
				<verse number="11">जब शाऊल और इस्राएल देश के सैनिकों ने पलिश्‍ती योद्धा की ये बातें सुनीं, तब वे हिम्‍मत हार गए। वे बहुत डर गए।</verse>
				<verse number="12">दाऊद यिशय का पुत्र था। यिशय यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर का रहने वाला था। वह एप्रताह जिले का निवासी था। यिशय के आठ पुत्र थे। वह शाऊल के राज्‍य-काल तक बहुत वृद्ध हो गया था।</verse>
				<verse number="13">यिशय के तीन बड़े पुत्र शाऊल के साथ युद्ध में गए थे। उसके उन तीन पुत्रों के नाम, जो युद्ध में गए थे, ये हैं: ज्‍येष्‍ठ पुत्र एलीअब, उसके बाद का अबीनादब, और तीसरा पुत्र शम्‍माह।</verse>
				<verse number="14">दाऊद सबसे छोटा पुत्र था। उसके तीन बड़े भाई शाऊल के पीछे-पीछे युद्ध में गए थे।</verse>
				<verse number="15">दाऊद बेतलेहम नगर में अपने पिता की भेड़-बकरियों की देखभाल करने के लिए शाऊल के पास से लौटकर आता था।</verse>
				<verse number="16">पलिश्‍ती योद्धा चालीस दिन तक, सबेरे और शाम को, इस्राएली सेना के सम्‍मुख आता और खड़ा हो जाता था।</verse>
				<verse number="17">एक दिन यिशय ने अपने पुत्र दाऊद से कहा, ‘अपने भाइयों के लिए यह दस किलो भुना हुआ अनाज और ये दस रोटियाँ ले, और तुरन्‍त उनके पड़ाव में जा।</verse>
				<verse number="18">उनके सहस्रपति के लिए पनीर की ये दस टिकियाँ भी ले जा। अपने भाइयों से उनका कुशल-क्षेम पूछना, और उनकी कुशलता का प्रमाण-चिह्‍न लाना।</verse>
				<verse number="19">वे शाऊल और समस्‍त इस्राएलियों के साथ एलाह घाटी में पलिश्‍तियों से युद्ध कर रहे हैं।’</verse>
				<verse number="20">अत: दाऊद सबेरे उठा। उसने भेड़-बकरियाँ रखवाले के पास छोड़ीं। उसने सामान उठाया और चला गया, जैसा उसके पिता यिशय ने आदेश दिया था। वह पड़ाव में आया। उस समय सेना युद्ध-भूमि की ओर जा रही थी। सैनिक युद्ध के नारे लगा रहे थे।</verse>
				<verse number="21">इस्राएली और पलिश्‍ती सेनाएँ युद्ध के लिए एक-दूसरे के सामने पंिक्‍तबद्ध खड़ी हो गईं।</verse>
				<verse number="22">दाऊद सामान के रखवाले के हाथ में अपनी वस्‍तुएँ छोड़कर युद्ध-भूमि की ओर दौड़ा। वह युद्ध-भूमि में पहुँचा। उसने अपने भाइयों से उनका कुशल-क्षेम पूछा।</verse>
				<verse number="23">जब वह उनसे बात कर रहा था तब गत नगर का रहने वाला पलिश्‍ती योद्धा, जिसका नाम गोलयत था, पलिश्‍ती सेना के पड़ाव से निकल कर आया। वह पहले के समान बोलने लगा। दाऊद ने उसकी बातें सुनीं।</verse>
				<verse number="24">जब इस्राएली सैनिकों ने पलिश्‍ती योद्धा को देखा, तब वे सब उसके सामने से भाग गए। वे बहुत डर गए।</verse>
				<verse number="25">इस्राएली सैनिकों ने कहा, ‘क्‍या तुमने उस पुरुष को देखा, जो आ रहा है? निस्‍सन्‍देह वह इस्राएलियों को चुनौती देने आया है। जो व्यक्‍ति द्वन्‍द्व-युद्ध में उसे मार डालेगा, उसको राजा धन-सम्‍पत्ति से माला-माल कर देगा। राजा उसके साथ अपनी पुत्री का विवाह करेगा, और उसके पिता के परिवार को कर से मुक्‍त कर देगा।’</verse>
				<verse number="26">दाऊद ने अपने पास खड़े सैनिकों से पूछा, ‘जो व्यक्‍ति इस पलिश्‍ती योद्धा को मार डालेगा, और इस्राएल के इस अपमान को दूर करेगा, उसके साथ कैसा व्‍यवहार किया जाएगा? यह बेखतना पलिश्‍ती कौन है, जो जीवन्‍त परमेश्‍वर के सैन्‍यदलों को चुनौती दे रहा है?’</verse>
				<verse number="27">सैनिकों ने उसे वही उत्तर दिया, ‘जो व्यक्‍ति द्वन्‍द्व-युद्ध में उसे मार डालेगा, उसके साथ इस प्रकार का व्‍यवहार किया जाएगा........।’</verse>
				<verse number="28">जब दाऊद सैनिकों से बात कर रहा था तब उसके बड़े भाई एलीअब ने उसको सुन लिया। उसका क्रोध दाऊद के प्रति भड़क उठा। उसने कहा, ‘तू यहाँ क्‍यों आया? तूने चन्‍द भेड़-बकरियों को निर्जन इलाके में किसके पास छोड़ा? मैं तेरी ढिठाई को, तेरे दुष्‍ट हृदय को जानता हूँ। तू युद्ध देखने के लिए आया है।’</verse>
				<verse number="29">दाऊद ने कहा, ‘अब मैंने क्‍या किया? क्‍या मैं बात भी न करूँ?’</verse>
				<verse number="30">दाऊद उसके पास से मुड़कर दूसरे सैनिक के सम्‍मुख खड़ा हुआ। दाऊद ने उससे वही प्रश्‍न पूछा। उसने तथा अन्‍य सैनिकों ने दाऊद को पहले-जैसा उत्तर दिया।</verse>
				<verse number="31">परन्‍तु सैनिकों ने दाऊद की बातों पर ध्‍यान दिया, और उनको ज्‍यों का त्‍यों शाऊल के सम्‍मुख दुहरा दिया। शाऊल ने दूत भेजकर दाऊद को बुलाया।</verse>
				<verse number="32">दाऊद ने शाऊल से कहा, ‘मेरे स्‍वामी का हृदय पलिश्‍ती योद्धा के कारण निराश न हो। मैं, आपका सेवक, उस पलिश्‍ती योद्धा से द्वन्‍द्व-युद्ध करने जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="33">शाऊल ने दाऊद से कहा, ‘तुम युद्ध-भूमि जाकर पलिश्‍ती योद्धा से युद्ध नहीं कर सकते। तुम अभी लड़के ही हो, जब कि वह जवानी से ही अनुभवी सैनिक है।’</verse>
				<verse number="34">दाऊद ने शाऊल से कहा, ‘मैं आपका सेवक, अपने पिता की भेड़-बकरियों की देखभाल करता हूँ। जब सिंह अथवा भालू आता और रेवड़ में से मेमना उठा ले जाता</verse>
				<verse number="35">तब मैं उसका पीछा करता, उस पर प्रहार करता, और उसके मुंह से मेमने को छुड़ाता हूँ। यदि वह मुझ पर हमला करता तो मैं उसके जबड़े के बालों को पकड़ता और उस पर प्रहार करता हूँ। इस प्रकार मैं उसको मार डालता हूँ।</verse>
				<verse number="36">मैंने, आपके सेवक ने, सिंह और भालू दोनों को मारा है। यह बेखतना पलिश्‍ती भी उनके समान मारा जाएगा; क्‍योंकि इसने जीवन्‍त परमेश्‍वर के सैन्‍यदलों को चुनौती दी है।’</verse>
				<verse number="37">दाऊद ने आगे कहा, ‘जिस प्रभु ने मुझे सिंह के पंजे से, भालू के पंजे से बचाया था, वह मुझे इस पलिश्‍ती योद्धा के हाथ से भी बचाएगा।’ शाऊल ने दाऊद से कहा, ‘जाओ! प्रभु तुम्‍हारे साथ हो!’</verse>
				<verse number="38">तब शाऊल ने उसे अपना बख्‍तर पहिनाया। उसने दाऊद के सिर पर पीतल का शिरस्‍त्राण रखा। उसके शरीर पर कवच पहिनाया।</verse>
				<verse number="39">उसने दाऊद के बख्‍तर के नीचे अपनी तलवार बांधी। तब दाऊद ने चलने का प्रयत्‍न किया। परन्‍तु वह चल न सका; क्‍योंकि उसे इन शस्‍त्रों का अभ्‍यास न था। उसने शाऊल से कहा, ‘मैं इन शस्‍त्रों को पहिनकर चल नहीं सकता। मुझे इनका अभ्‍यास नहीं है’ अत: दाऊद ने उनको उतार दिया।</verse>
				<verse number="40">दाऊद ने अपनी लाठी अपने हाथ में ली। उसने नदी के तट से पांच चिकने पत्‍थर चुने, और उनको चरवाहे की थैली में, अपने झोले में रख लिया। उसके हाथ में उसका गोफन था। वह पलिश्‍ती योद्धा के समीप पहुंचा।</verse>
				<verse number="41">पलिश्‍ती योद्धा दाऊद की ओर गया। वह उसके पास पहुँचा। पलिश्‍ती योद्धा का शस्‍त्र-वाहक उसके आगे-आगे था।</verse>
				<verse number="42">उसने दृष्‍टि दौड़ायी और दाऊद को देखा। उसने दाऊद को हेय समझा; क्‍योंकि दाऊद अभी लड़का ही था। उससे किशोरावस्‍था की ललाई झलकती थी। वह देखने में सुन्‍दर था।</verse>
				<verse number="43">पलिश्‍ती योद्धा ने दाऊद से कहा, ‘क्‍या मैं कुत्ता हूँ जो तू डण्‍डा लेकर मेरे पास आया है?’ तब वह अपने देवताओं के नाम से दाऊद को शाप देने लगा।</verse>
				<verse number="44">उसने दाऊद से कहा, ‘आ, मेरे पास आ! मैं तेरा मांस आकाश के पक्षियों और जंगल के पशुओं को खाने के लिए दूंगा।’</verse>
				<verse number="45">दाऊद ने पलिश्‍ती योद्धा को उत्तर दिया, ‘तू तलवार, भाला और नेजा के साथ मुझसे लड़ने आया है। पर मैं स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, इस्राएली सैन्‍यदलों के परमेश्‍वर के नाम से जिसको तूने चुनौती दी है, तुझसे लड़ने आया हूँ।</verse>
				<verse number="46">आज प्रभु तुझे मेरे हाथ में सौंप देगा। मैं तुझ पर प्रहार करूंगा। तेरे सिर को धड़ से अलग करूंगा। आज मैं तेरी लोथ और पलिश्‍ती पड़ाव के सैनिकों की लोथ आकाश के पक्षियों को और धरती के वन- पशुओं को खाने के लिए दूंगा। तब समस्‍त पृथ्‍वी को ज्ञात होगा कि इस्राएल का अपना परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="47">इस धर्म-सभा को ज्ञात होगा कि प्रभु तलवार और भाले के द्वारा नहीं बचाता। यह युद्ध प्रभु का है। वह तुम पलिश्‍तियों को हमारे हाथ में सौंप देगा।’</verse>
				<verse number="48">पलिश्‍ती योद्धा द्वन्‍द्व के लिए तैयार हुआ। वह दाऊद का सामना करने के लिए उसकी ओर गया। वह समीप आया। दाऊद ने सैनिक-पंिक्‍त छोड़ी। वह पलिश्‍ती योद्धा का मुकाबला करने के लिए उसकी ओर दौड़ा।</verse>
				<verse number="49">उसने थैली में अपना हाथ डाला। उसमें से एक पत्‍थर निकाला। उसको गोफन में रखा, और पलिश्‍ती योद्धा की ओर फेंका। पत्‍थर उसके माथे में धंस गया। वह मुंह के बल भूमि पर गिर पड़ा।</verse>
				<verse number="50">यों दाऊद ने गोफन और पत्‍थर से पलिश्‍ती योद्धा पर विजय प्राप्‍त की। उसने उस पर प्रहार किया और उसे मार डाला। दाऊद के हाथ में तलवार नहीं थी।</verse>
				<verse number="51">वह पलिश्‍ती योद्धा की ओर दौड़ा। वह उसके पास खड़ा हुआ। उसने उसकी तलवार को पकड़ा। उसको म्‍यान से बाहर निकाला और उससे पलिश्‍ती योद्धा का सिर काट दिया। यों दाऊद ने उसे मार डाला। जब पलिश्‍ती सैनिकों ने देखा कि उनका योद्धा मार डाला गया, तब वे भाग गए।</verse>
				<verse number="52">इस्राएल प्रदेश और यहूदा प्रदेश के सैनिकों ने युद्ध का नारा लगाया। वे तैयार हुए और उन्‍होंने गत नगर तथा एक्रोन नगर के प्रवेश-द्वार तक पलिश्‍ती सैनिकों का पीछा किया। घायल पलिश्‍ती सैनिक शअरइम नगर से गत नगर और एक्रोन नगर तक मार्ग पर बिछ गए।</verse>
				<verse number="53">इस्राएली सैनिक पलिश्‍ती सेना का पीछा करके लौटे। उन्‍होंने पलिश्‍ती पड़ाव को लूट लिया।</verse>
				<verse number="54">दाऊद ने पलिश्‍ती योद्धा का सिर उठाया, और उसको यरूशलेम नगर में ले गया। पर उसने पलिश्‍ती योद्धा के अस्‍त्र-शस्‍त्र अपने तम्‍बू में ही रखे।</verse>
				<verse number="55">जब शाऊल ने देखा कि दाऊद पलिश्‍ती योद्धा का सामना करने जा रहा है तब उसने अपने सेनापति अब्‍नेर से पूछा, ‘अब्‍नेर, यह लड़का किसका पुत्र है?’ अब्‍नेर ने उत्तर दिया, ‘महाराज, आपके जीवन की सौगन्‍ध! मैं नहीं जानता।’</verse>
				<verse number="56">राजा ने कहा, ‘पूछो कि यह किशोर किसका पुत्र है।’</verse>
				<verse number="57">दाऊद पलिश्‍ती योद्धा का वध कर वापस आया। अब्‍नेर इसे लेकर शाऊल के सम्‍मुख गया। दाऊद के हाथ में पलिश्‍ती योद्धा का सिर था।</verse>
				<verse number="58">शाऊल ने उससे पूछा, ‘लड़के, तुम किसके पुत्र हो?’ दाऊद ने उत्तर दिया, ‘महाराज, मैं बेतलेहम नगर में रहने वाले आपके सेवक यिशय का पुत्र हूँ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">जब दाऊद ने शाऊल से वार्तालाप समाप्‍त किया, तब योनातन के प्राण दाऊद के प्राण से जुड़ गए! योनातन उसे अपने प्राण के समान प्रेम करने लगा।</verse>
				<verse number="2">उस दिन के पश्‍चात् शाऊल ने दाऊद को अपने पास ही रखा। उसने दाऊद को उसके पिता के घर लौटने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="3">तब योनातन ने दाऊद से एक सन्‍धि की कि वह उससे अपने प्राण के समान प्रेम करेगा।</verse>
				<verse number="4">जो लबादा योनातन पहिने हुए था, उसने असको उतार दिया, और दाऊद को दे दिया। इसके अतिरिक्‍त उसने अपना बख्‍तर, अपनी तलवार, अपना धनुष और कमरबन्‍द भी दे दिया।</verse>
				<verse number="5">जहाँ-जहाँ शाऊल ने दाऊद को भेजा, वहां-वहां दाऊद सफल हुआ। अत: शाऊल ने उसे अनुभवी सैनिकों के ऊपर नियुक्‍त कर दिया। लोगों की तथा शाऊल के कर्मचारियों की कृपा-दृष्‍टि दाऊद पर थी।</verse>
				<verse number="6">वे घर आ रहे थे। दाऊद पलिश्‍ती योद्धा का वध करने के पश्‍चात् लौट रहा था। तब स्‍त्रियां राजा शाऊल का स्‍वागत करने के लिए इस्राएली राज्‍य के सब नगरों से बाहर निकलीं। वे मंगलगीत गा रही थीं। संगीत के वाद्य-यन्‍त्रों के साथ, खंजरी बजाती हुई नाच रही थी।</verse>
				<verse number="7">वे नृत्‍य करती हुई गा-गा कर एक-दूसरे से यह कह रही थीं: ‘शाऊल ने मारा हजारों को, पर दाऊद ने मारा लाखों को!’</verse>
				<verse number="8">यह गीत सुनकर शाऊल बहुत क्रुद्ध हुआ। यह बात उसकी दृष्‍टि में बुरी लगी। उसने कहा, ‘ये स्‍त्रियां दाऊद को लाख शत्रु मारने का श्रेय दे रही हैं; और मुझे केवल हजार शत्रुओं का। अब दाऊद क्‍या पाने का प्रयत्‍न करेगा? केवल मेरा राज्‍य!’</verse>
				<verse number="9">उस दिन के बाद शाऊल दाऊद को ईष्‍र्या की दृष्‍टि से देखने लगा।</verse>
				<verse number="10">दूसरे दिन परमेश्‍वर की ओर से एक बुरी आत्‍मा शाऊल पर वेगपूर्वक उतरी। वह घर के भीतर प्रलाप करने लगा। दाऊद प्रति दिन के समान सितार बजा रहा था। शाऊल के हाथ में भाला था।</verse>
				<verse number="11">उसने हृदय में कहा, ‘मैं दाऊद को दीवार में बेध दूंगा।’ अत: उसने भाला फेंका। परन्‍तु दाऊद उससे दो बार बच निकला।</verse>
				<verse number="12">शाऊल दाऊद से डरने लगा। प्रभु दाऊद के साथ था। प्रभु शाऊल को छोड़कर चला गया था।</verse>
				<verse number="13">अत: शाऊल ने दाऊद को अपने पास से दूर हटा दिया। उसने दाऊद को एक हजार सैनिकों के ऊपर सेनापति नियुक्‍त कर दिया। वह सेना के आगे-आगे आने-जाने लगा।</verse>
				<verse number="14">दाऊद अपने सब कामों में सफल हुआ, क्‍योंकि प्रभु उसके साथ था।</verse>
				<verse number="15">जब शाऊल ने देखा कि दाऊद बहुत सफल हुआ तब वह भय से आतंकित हो गया।</verse>
				<verse number="16">परन्‍तु इस्राएल प्रदेश और यहूदा प्रदेश की सब जनता दाऊद से प्रेम करती थी, क्‍योंकि वह युद्ध में उनके आगे-आगे जाता और उनका मार्ग-दर्शन करता था।</verse>
				<verse number="17">एक दिन शाऊल ने दाऊद से कहा, ‘देखो, यह मेरी बड़ी पुत्री मेरब है। मैं इसका विवाह तुम्‍हारे साथ कर दूंगा। पर शर्त यह है कि तुम्‍हें मेरे लिए शौर्य का प्रदर्शन करना होगा कि तुम शूरवीर हो। तुम्‍हें प्रभु के युद्ध लड़ने होंगे।’ शाऊल हृदय में यह कहता था, ‘अच्‍छा हो कि दाऊद पलिश्‍तियों के हाथ से मारा जाए, मेरे हाथ से नहीं।’</verse>
				<verse number="18">दाऊद ने शाऊल को उत्तर दिया, ‘महाराज, मैं कौन हूं, और मेरी हस्‍ती क्‍या है? इस्राएली समाज में मेरे पिता का परिवार इतना कुलीन नहीं है कि मैं राजा का दामाद बनूं।’</verse>
				<verse number="19">जब दाऊद के साथ शाऊल की पुत्री मेरब के विवाह का समय आया, तब शाऊल ने उसका विवाह महोलाह नगर के रहने वाले अद्रीएल के साथ कर दिया।</verse>
				<verse number="20">शाऊल की दूसरी पुत्री मीकल दाऊद से प्रेम करने लगी। लोगों ने यह बात शाऊल को बताई। उसे अपनी दृष्‍टि में यह बात उचित प्रतीत हुई।</verse>
				<verse number="21">शाऊल ने विचार किया, ‘मैं दाऊद के साथ मीकल का विवाह कर दूंगा। परन्‍तु वह दाऊद के लिए एक फन्‍दा बन जाएगी और पलिश्‍ती उस पर प्रहार करने के लिए हाथ उठाएंगे।’ अत: उसने दाऊद से दूसरी बार यह कहा, ‘तुम मेरे दामाद बनोगे।’</verse>
				<verse number="22">शाऊल ने अपने कर्मचारियों को यह आदेश दिया, ‘तुम दाऊद से एकान्‍त में बातचीत करो। उससे यह कहो, “राजा तुमसे प्रसन्न हैं। उसके सब कर्मचारी तुमसे प्रेम करते हैं। अब तुम राजा के दामाद बन जाओ।” ’</verse>
				<verse number="23">शाऊल के कर्मचारियों ने दाऊद के कानों में ये बातें कहीं। दाऊद ने उत्तर दिया, ‘क्‍या तुम अपनी दृष्‍टि में इस बात को साधारण समझते हो कि मैं गरीब और मामूली आदमी होकर भी राजा का दामाद बनूं?’</verse>
				<verse number="24">अत: कर्मचारियों ने शाऊल को बताया, ‘दाऊद ये बातें कहता है।’</verse>
				<verse number="25">शाऊल ने कहा, ‘तुम यों दाऊद से कहना, “राजा को दहेज में कुछ नहीं चाहिए। उसे केवल सौ पलिश्‍तियों के लिंग की खलड़ी चाहिए। राजा अपने पलिश्‍ती शत्रुओं से बदला लेना चाहता है।” ’ शाऊल ने यह उपाय किया था कि दाऊद पलिश्‍तियों के हाथ से मारा जाए।</verse>
				<verse number="26">शाऊल के कर्मचारियों ने दाऊद को ये बातें बताईं। दाऊद को अपनी दृष्‍टि में यह बात उचित प्रतीत हुई कि वह राजा का दामाद बने। समय अभी पूरा नहीं हुआ था</verse>
				<verse number="27">कि दाऊद तैयार हो गया। वह अपने सैनिकों के साथ गया। उसने दो सौ पलिश्‍ती पुरुषों को मार डाला। वह उनके लिंग की खलड़ी काटकर ले आया। उसने उनको राजा के सम्‍मुख गिना। वे संख्‍या में पूरी थीं। उसने उनको राजा को दिया कि वह उसका दामाद बने। शाऊल ने अपनी पुत्री मीकल का विवाह दाऊद से कर दिया।</verse>
				<verse number="28">शाऊल ने देखा कि प्रभु दाऊद के साथ है। इस्राएल के सब कुल उससे प्रेम करते हैं।</verse>
				<verse number="29">अत: वह दाऊद से और अधिक डरने लगा। शाऊल दाऊद से सदा शत्रुता करता रहा।</verse>
				<verse number="30">पलिश्‍ती सामन्‍त युद्ध के लिए निकलते थे, पर जब-जब वे युद्ध के लिए आते थे, तब-तब दाऊद शाऊल के दरबारियों से अधिक सफलता प्राप्‍त करता था। अत: उसका बड़ा नाम हो गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">शाऊल ने अपने पुत्र योनातन तथा अन्‍य कर्मचारियों से दाऊद की हत्‍या करने की चर्चा की। परन्‍तु शाऊल का पुत्र योनातन दाऊद से अत्‍यन्‍त प्रसन्न था।</verse>
				<verse number="2">उसने दाऊद को यह बताया, ‘मेरे पिता अवसर की खोज में हैं कि वह तुम्‍हारी हत्‍या कर दें। अब तुम सबेरे सावधान रहना। गुप्‍त स्‍थान में रहना। वहां स्‍वयं को छिपाकर रखना।</verse>
				<verse number="3">मैं पिता के साथ बाहर जाऊंगा। मैं उनके साथ खेत में रहूंगा, जहां तुम छिपे होगे। मैं उनसे तुम्‍हारी चर्चा करूंगा। यदि मुझे कोई बात ज्ञात होगी तो तुम्‍हें बताऊंगा।</verse>
				<verse number="4">योनातन ने अपने पिता शाऊल से दाऊद के विषय में भली बातें कहीं। योनातन ने कहा, ‘महाराज, अपने सेवक दाऊद के प्रति पाप न करें! उसने आपके प्रति पाप नहीं किया है। उसके सब कार्यों से आप का बहुत हित हुआ है।</verse>
				<verse number="5">उसने अपने प्राण को हथेली पर रखकर पलिश्‍तियों का वध किया था। यों प्रभु ने समस्‍त इस्राएली जाति को एक महान विजय प्रदान की। आपने स्‍वयं उसको देखा, और आनन्‍द मनाया था। तब आप क्‍यों निर्दोष व्यक्‍ति के प्रति पाप करना चाहते हैं? क्‍यों आप दाऊद की अकारण हत्‍या करना चाहते हैं?’</verse>
				<verse number="6">शाऊल ने योनातन की बात सुनी। उसने शपथ खाई, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! मैं दाऊद की हत्‍या नहीं करूंगा।’</verse>
				<verse number="7">अत: योनातन ने दाऊद को बुलाया। उसने दाऊद को ये सब बातें बताईं। वह दाऊद को शाऊल के पास ले आया। दाऊद पह‍ले के समान शाऊल के साथ रहने लगा।</verse>
				<verse number="8">इस्राएलियों और पलिश्‍तियों में पुन: युद्ध छिड़ गया। दाऊद युद्ध करने गया। वह पलिश्‍तियों से लड़ा। उसने उनका महासंहार किया। अत: वे उसके सामने से भाग गए।</verse>
				<verse number="9">तब प्रभु की ओर से एक बुरी आत्‍मा शाऊल पर आ उतरी। वह अपने महल में बैठा था। उसका भाला उसके हाथ में था। दाऊद हाथ से सितार बजा रहा था।</verse>
				<verse number="10">शाऊल ने भाले से दाऊद को दीवार में बेधने का प्रयत्‍न किया। परन्‍तु वह शाऊल के वार से बच गया। भाला दीवार में धंस गया। दाऊद भागा और बचकर निकल गया।</verse>
				<verse number="11">शाऊल ने दाऊद पर नजर रखने के लिए उसी रात उसके घर दूत भेजे कि वे सबेरे उसकी हत्‍या कर दें। किन्‍तु दाऊद की पत्‍नी मीकल ने उसे यह बात बता दी। मीकल ने कहा, ‘यदि तुम आज रात भाग कर अपने प्राण की रक्षा नहीं करोगे तो कल तुम्‍हारी हत्‍या कर दी जाएगी।’</verse>
				<verse number="12">अत: मीकल ने दाऊद को खिड़की से नीचे उतार दिया। वह चला गया। यों वह भागकर बच गया।</verse>
				<verse number="13">मीकल ने गृह-देवता की एक मूर्ति ली। उसने उसको पलंग पर लिटा दिया। उसने बकरियों के बालों की बनी हुई एक जाली उसके सिर पर लगा दी, और उसको चादर से ढक दिया।</verse>
				<verse number="14">शाऊल ने दाऊद को बन्‍दी बनाने के लिए दूत भेजे। मीकल ने कहा, ‘वह बीमार है।’</verse>
				<verse number="15">तब शाऊल ने दाऊद को देखने के लिए दूत भेजे। उसने दूतों को यह आदेश दिया, ‘उसे पलंग सहित मेरे पास ले आओ। मैं उसका वध करूंगा।’</verse>
				<verse number="16">दूतों ने दाऊद के घर में प्रवेश किया। उन्‍होंने देखा कि पलंग पर गृह-देवता की एक मूर्ति है। उसके सिर पर बकरियों के बाल की एक जाली लगी हुई है!</verse>
				<verse number="17">शाऊल ने मीकल से पूछा, ‘तूने मुझे ऐसा धोखा क्‍यों दिया? मेरे शत्रु को क्‍यों जाने दिया कि वह बचकर निकल जाए?’ मीकल ने शाऊल को उत्तर दिया, ‘दाऊद ने मुझसे कहा: “मुझे जाने दे, अन्‍यथा मैं तुझे मार डालूंगा।” ’</verse>
				<verse number="18">दाऊद भागा, और वह बच गया। वह रामाह नगर में शमूएल के पास आया। जो कुछ शाऊल ने उसके साथ किया था, वह उसने शमूएल को बता दिया। तब दाऊद और शमूएल रामाह के नायोत मुहल्‍ले को चले गए, और वहां रहने लगे।</verse>
				<verse number="19">किसी ने शाऊल को यह बात बताई, ‘देखिए, दाऊद रामाह नगर के नायोत मुहल्‍ले में है।’</verse>
				<verse number="20">शाऊल ने दाऊद को बन्‍दी बनाने के लिए दूत भेजे। पर जब दूत वहां आए तब उन्‍होंने नबियों की सभा देखी। नबी नबूवत कर रहे थे। उन्‍होंने नबियों के मध्‍य शमूएल को खड़े हुए देखा। तब परमेश्‍वर का आत्‍मा शाऊल के दूतों पर उतरा, और वे भी नबूवत करने लगे।</verse>
				<verse number="21">लोगों ने यह बात शाऊल को बताई। तब उसने और दूत भेजे। पर वे भी नबूवत करने लगे। शाऊल ने फिर तीसरी बार दूत भेजे। वे भी नबूवत करने लगे।</verse>
				<verse number="22">अत: वह स्‍वयं रामाह नगर गया। वह खलियान के कुएं पर पहुंचा, जो नंगे टीले पर था। उसने किसी से पूछा, ‘शमूएल और दाऊद कहां हैं?’ उसने उत्तर दिया, ‘देखिए, वे रामाह नगर के नायोत मुहल्‍ले में हैं।’</verse>
				<verse number="23">अत: वह वहां से रामाह नगर के नायोत मुहल्‍ले को गया। तब परमेश्‍वर का आत्‍मा शाऊल पर भी उतरा और वह भी नबूवत करने लगा। जब तक वह रामाह नगर के नायोत मुहल्‍ले में नहीं पहुंचा तब तक वह मार्ग में चलते-चलते नबूवत करता रहा।</verse>
				<verse number="24">वह शमूएल के सम्‍मुख भी नबूवत करता रहा। उसने अपने वस्‍त्र उतार दिए। वह दिन-भर और रात-भर वहीं नग्‍न पड़ा रहा। इस कारण लोगों में यह कहावत प्रचलित है: ‘क्‍या नबियों में शाऊल भी एक नबी है?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">दाऊद रामाह नगर के नायोत मुहल्‍ले से भागा। वह योनातन के सम्‍मुख पहुंचा। उसने योनातन से कहा, ‘मैंने क्‍या किया है? मेरा दोष क्‍या है? तुम्‍हारे पिता की दृष्‍टि में मेरा पाप क्‍या है कि वह मेरे प्राण की खोज में हैं?’</verse>
				<verse number="2">योनातन ने उससे कहा, ‘नहीं, तुम ऐसा क्‍यों सोचते हो? वह तुम्‍हारी हत्‍या नहीं कर सकते। देखो, मेरे पिता बिना मुझे बताए, कोई काम नहीं करते; फिर चाहे वह बड़ा काम हो अथवा छोटा। तब मेरे पिता मुझसे यह बात क्‍यों छिपाएंगे? नहीं, तुम्‍हारी यह बात सच नहीं है!’</verse>
				<verse number="3">दाऊद ने शपथ खाई। उसने कहा, ‘तुम्‍हारे पिता यह बात अच्‍छी तरह जानते हैं कि मैंने तुम्‍हारी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की है। वह यह सोचते हैं: योनातन को निश्‍चय ही इस बात का पता नहीं चलना चाहिए। अन्‍यथा उसे दु:ख होगा। जैसे यह सच है कि प्रभु जीवित है और तुम जीवित हो, वैसे ही मेरी बात भी सच है: मेरे और मृत्‍यु के बीच केवल एक कदम का अन्‍तर रह गया है।’</verse>
				<verse number="4">योनातन ने दाऊद से कहा, ‘जो तुम कहोगे, वह मैं तुम्‍हारे लिए करूंगा।’</verse>
				<verse number="5">दाऊद ने योनातन से कहा, ‘देखो, कल नवचन्‍द्र का पर्व है। मुझे भोजन के लिए राजा के साथ बैठना ही पड़ेगा। अत: मुझे जाने दो। मैं तीसरे दिन की सन्‍ध्‍या तक मैदान में छिपा रहूंगा।</verse>
				<verse number="6">यदि तुम्‍हारे पिता मुझे अनुपस्‍थित पाएंगे तो तुम कहना: “दाऊद ने अविलम्‍ब बेतलेहम नगर जाने के लिए आग्रहपूर्वक अनुमति मांगी थी। उसके गोत्र के सब सदस्‍य वहां, उसके नगर में वार्षिक बलि चढ़ाएंगे।”</verse>
				<verse number="7">यदि तुम्‍हारे पिता यह उत्तर देंगे: “अच्‍छा!” तो तुम्‍हारे इस सेवक का भला होगा। परन्‍तु यदि वह तुम्‍हारी बात सुनकर नाराज होंगे, तो तुम जान लेना कि वह मेरा अनिष्‍ट करने का निश्‍चय कर चुके हैं।</verse>
				<verse number="8">इसलिए अब अपने इस सेवक पर कृपा करो: तुमने प्रभु के नाम में मुझे विवश किया कि मैं तुम्‍हारे साथ सन्‍धि स्‍थापित करूं। यदि मैं दोषी हूँ तो स्‍वयं तुम मुझे मार डालो। मुझे अपने पिता के पास क्‍यों ले जाना चाहते हो?’</verse>
				<verse number="9">योनातन ने कहा, ‘नहीं, तुम ऐसा क्‍यों सोचते हो? यदि मुझे पता होता कि मेरे पिता तुम्‍हारा अनिष्‍ट करने का निश्‍चय कर चुके हैं, तो क्‍या मैं तुम्‍हें यह बात नहीं बताता?’</verse>
				<verse number="10">तब दाऊद ने योनातन से कहा, ‘मान लो, यदि तुम्‍हारे पिता कड़ा उत्तर देंगे तो कौन मुझे यह बात बताएगा?’</verse>
				<verse number="11">योनातन ने दाऊद से कहा, ‘चलो, हम मैदान की ओर जाएंगे।’ अत: वे दोनों मैदान की ओर गए।</verse>
				<verse number="12">योनातन ने दाऊद से कहा, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर साक्षी है! मैं कल या परसों इसी समय अपने पिता के हृदय की थाह लूंगा। यदि उनके हृदय में तुम्‍हारे प्रति सद्भावना होगी तो मैं किसी को भेजकर तुम्‍हें यह बात बता दूंगा।</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु यदि मेरे पिता तुम्‍हारा अनिष्‍ट करना चाहेंगे, और मैं तुम्‍हें यह बात नहीं बताऊंगा, तुम्‍हें सकुशल नहीं जाने दूंगा, तो प्रभु मेरे साथ कठोर से कठोर व्‍यवहार करे। अब, जैसे प्रभु मेरे पिता के साथ था, वैसा ही वह तुम्‍हारे साथ हो।</verse>
				<verse number="14">यदि मैं जीवित रहा तो मेरे साथ प्रभु का प्रेमपूर्ण व्‍यवहार करना। यदि मैं मर गया</verse>
				<verse number="15">तो तुम मेरे परिवार से प्रेमपूर्ण दृष्‍टि कभी मत हटाना! जब प्रभु तुम्‍हारे प्रत्‍येक शत्रु का नाम धरती की सतह से मिटा देगा</verse>
				<verse number="16">तब योनातन का नाम शाऊल के परिवार से मत मिटाना। प्रभु तुम्‍हारे प्रत्‍येक शत्रु से बदला ले!’</verse>
				<verse number="17">योनातन ने अपने प्रेम का वास्‍ता देकर दाऊद को पुन: शपथ खिलाई, क्‍योंकि वह उसे अपने प्राण के सदृश प्रेम करता था।</verse>
				<verse number="18">योनातन ने दाऊद से कहा, ‘कल नवचन्‍द्र का पर्व है तुम अनुपस्‍थित रहोगे। तुम्‍हारा आसन खाली रहेगा।</verse>
				<verse number="19">तीसरे दिन तुम्‍हारी अनुपस्‍थिति पर अधिक ध्‍यान दिया जाएगा। इसलिए तुम उसी स्‍थान को चले जाना जहां तुम उस घटना के दिन छिपे थे। तुम वहां पत्‍थर के ढेर के पास रहना।</verse>
				<verse number="20">मैं तीसरे दिन उस ओर तीन तीर छोड़ूंगा, मानो मैं उन्‍हें निशाने पर चला रहा हूँ।</verse>
				<verse number="21">तत्‍पश्‍चात् मैं एक लड़के को भेजूंगा। मैं उससे यह कहूंगा, “जा, तीर को ढूंढ़!” परन्‍तु यदि मैं यह कहूंगा, “देख, तीर इस ओर है। उसको उठा’,’ तो तुम आ जाना। जैसे यह बात सच है कि प्रभु जीवित है, वैसे ही तुम निस्‍सन्‍देह सुरक्षित होगे, और खतरे की कोई बात नहीं होगी।</verse>
				<verse number="22">परन्‍तु यदि मैं लड़के से यह बात कहूंगा, “देख, तीर तेरे आगे है,” तो तुम चले जाना। तुम समझ लेना कि प्रभु तुम्‍हें भेजना चाहता है।</verse>
				<verse number="23">जो बातें मैंने और तुमने कही हैं, देखो, उनके विषय में प्रभु मेरा और तुम्‍हारा साक्षी सदा रहेगा।’</verse>
				<verse number="24">अत: दाऊद मैदान में छिप गया। जब नवचन्‍द्र का पर्व आया तब राजा भोजन करने के लिए बैठा।</verse>
				<verse number="25">वह दीवार के पास के आसन पर बैठा जहाँ वह अक्‍सर बैठा करता था। योनातन उसके सम्‍मुख बैठा। अब्‍नेर शाऊल की बगल में बैठा। दाऊद का स्‍थान खाली थी।</verse>
				<verse number="26">शाऊल ने उस दिन कुछ नहीं कहा। उसने हृदय में कहा, ‘शायद दाऊद को कुछ हो गया है। वह आज शुद्ध नहीं होगा! हाँ, निश्‍चय ही वह अशुद्ध होगा।’</verse>
				<verse number="27">नवचन्‍द्र पर्व के दूसरे दिन भी दाऊद का स्‍थान खाली था। शाऊल ने अपने पुत्र योनातन से पूछा, ‘कल भी और आज भी यिशय का पुत्र भोजन करने नहीं आया? क्‍यों?’</verse>
				<verse number="28">योनातन ने शाऊल को उत्तर दिया, ‘दाऊद ने बेतेलेहम नगर जाने के लिए मुझसे आग्रहपूर्वक अनुमति मांगी थी।</verse>
				<verse number="29">उसने कहा था, “मुझे जाने दीजिए। हमारा गोत्र नगर में बलि चढ़ाएगा। मेरे भाई ने मुझे आदेश दिया है कि मैं वहां उपस्‍थित होऊं। अब यदि मुझ पर आपकी कृपा-दृष्‍टि हो तो जाने दीजिए। मैं अपने भाइयों को भी देख लूंगा। इस कारण वह महाराज की भोजन-मेज पर उपस्‍थित नहीं हुआ।’</verse>
				<verse number="30">तब शाऊल की क्रोधाग्‍नि योनातन के प्रति भड़क उठी। उसने योनातन से कहा, ‘ओ पथभ्रष्‍ट विद्रोही मां के पुत्र! क्‍या मैं यह बात नहीं जानता हूँ कि तूने अपना मूंह काला करने के लिए, अपनी मां से व्‍यभिचार कराने के लिए यिशय के पुत्र के साथ सांठ-गांठ की है।</verse>
				<verse number="31">जब तक यिशय का पुत्र धरती पर जीवित है तब तक तू राजा नहीं बन सकता है, और न तेरा राज्‍य स्‍थापित हो सकता है। अब तू दूतों को भेज, और उसको पकड़ कर मेरे पास ला। उसे निश्‍चय ही मरना होगा।’</verse>
				<verse number="32">योनातन ने अपने पिता शाऊल को उत्तर दिया, ‘उसको आप क्‍यों मारेंगे? उसने क्‍या किया है?’</verse>
				<verse number="33">किन्‍तु शाऊल ने उस पर प्रहार करने के लिए अपना भाला उसकी ओर फेंका। तब योनातन को ज्ञात हुआ कि उसका पिता दाऊद का वध करने का निश्‍चय कर चुका है।</verse>
				<verse number="34">योनातन क्रोध से भरा हुआ भोजन-मेज पर से उठ गया। उसने उस दिन, नवचन्‍द्र महापर्व के दूसरे दिन, भोजन नहीं किया। उसे दाऊद के लिए दु:ख था, क्‍योंकि उसके पिता ने उस का अपमान किया था।</verse>
				<verse number="35">योनातन सबेरे मैदान को गया था। वह दाऊद के साथ तय किए गए निर्धारित समय और स्‍थान पर पहुँचा। उसके साथ एक लड़का था।</verse>
				<verse number="36">उसने लड़के से कहा, ‘दौड़कर जाना! जो तीर मैं छोड़ूँगा, उसको ढूँढ़ कर लाना।’ जब लड़का दौड़ा तब उसने एक तीर उसके आगे छोड़ा।</verse>
				<verse number="37">जब लड़का योनातन द्वारा छोड़े गए तीर के स्‍थान पर पहुँचा तब योनातन ने उसे पीछे से पुकारा, ‘तीर तेरे आगे है।’</verse>
				<verse number="38">योनातन ने पीछे से लड़के को फिर पुकारा, ‘जल्‍दी! तेज दौड़! मत खड़ा रह!’ योनातन के लड़के ने तीर उठाया। वह उसको अपने स्‍वामी के पास लाया।</verse>
				<verse number="39">लड़का कुछ भी नहीं समझ सका। केवल योनातन और दाऊद इस संकेत का अर्थ समझते थे।</verse>
				<verse number="40">योनातन ने अपने साथ के लड़के को अपने अस्‍त्र-शस्‍त्र दिये। उसने लड़के से कहा, ‘जा, इनको नगर ले जा।’</verse>
				<verse number="41">लड़का चला गया। दाऊद पत्‍थर के ढेर के पास से उठा। उसने भूमि की ओर झुककर योनातन का तीन बार अभिवादन किया। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने एक-दूसरे का चुम्‍बन लिया। वे एक-दूसरे के गले लगकर रोए। दाऊद बहुत रोता रहा।</verse>
				<verse number="42">योनातन ने दाऊद से कहा, ‘सकुशल जाओ। जो शपथ हमने प्रभु के नाम से खाई है, उसके विषय में प्रभु मेरे और तुम्‍हारे मध्‍य, मेरे वंशज और तुम्‍हारे वंशज के मध्‍य सदा साक्षी है!’ तब दाऊद उठा और चला गया। योनातन नगर में लौट आया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">दाऊद नोब नगर में आया। वह पुरोहित अहीमेलक के पास गया। अहीमेलक दाऊद से भेंट करने निकला। वह डर से कांप रहा था। उसने दाऊद से पूछा, ‘आप अकेले क्‍यों हैं? आपके साथ एक भी सैनिक नहीं है?’</verse>
				<verse number="2">दाऊद ने पुरोहित अहीमेलक को उत्तर दिया, ‘महाराज ने मुझे एक आदेश दिया है। उन्‍होंने मुझसे यह कहा है: “जिस विशेष कार्य के लिए मैं तुम्‍हें भेज रहा हूँ, उसका पता किसी भी व्यक्‍ति को नहीं होना चाहिए। मेरा यह आदेश भी किसी को मालूम नहीं होना चाहिए।” जहाँ तक मेरे सैनिकों का सम्‍बन्‍ध है, मैंने उन्‍हें आदेश दिया है कि वे अमुक स्‍थान पर मुझसे मिलें।</verse>
				<verse number="3">अब यदि यहाँ तुम्‍हारे पास पांच रोटियाँ हैं तो उनको मुझे दे दो। या फिर जो कुछ है, वह दो।’</verse>
				<verse number="4">पुरोहित ने दाऊद को उत्तर दिया, ‘यहाँ मेरे पास साधारण रोटी नहीं है, वरन् यह पवित्र रोटी है। यदि आपके सैनिकों ने स्‍त्रियों से सहवास नहीं किया है तो वे यह रोटी खा सकते हैं।’</verse>
				<verse number="5">दाऊद ने पुरोहित को उत्तर दिया, ‘निस्‍सन्‍देह! जब मैं युद्ध के लिए जाता हूँ तब हम स्‍त्रियों के सम्‍पर्क से दूर रहते हैं। सैनिकों के शरीर शुद्ध हैं। यद्यपि हमारी यह यात्रा लौकिक है तो भी जहाँ तक उनके शरीर का सम्‍बन्‍ध है, वे निश्‍चय ही आज शुद्ध हैं।’</verse>
				<verse number="6">अत: पुरोहित ने उसे पवित्र रोटी दी। वहाँ इस भेंट की रोटी के अतिरिक्‍त और रोटी नहीं थी। यह भेंट की रोटी प्रभु के सम्‍मुख से हटाई गई थी। जब इसको हटाया गया तब उस दिन उसके स्‍थान पर ताजा रोटी रखी गई।</verse>
				<verse number="7">उस दिन शाऊल का एक कर्मचारी वहाँ उपस्‍थित था। वह किसी अशुद्धता के कारण प्रभु के सम्‍मुख रोक लिया गया था। उसका नाम दोएग था। वह एदोम देश का रहने वाला था। वह शाऊल का प्रमुख अंगरक्षक था।</verse>
				<verse number="8">दाऊद ने अहीमेलक से पूछा, ‘क्‍या तुम्‍हारे पास यहाँ, भाला या तलवार है? मुझे महाराज के काम की ऐसी जल्‍दी थी कि मैं अपने साथ अपनी तलवार तथा अन्‍य अस्‍त्र-शस्‍त्र नहीं ला सका।’</verse>
				<verse number="9">पुरोहित ने कहा, ‘जिस पलिश्‍ती योद्धा गोलयत को आपने एलाह घाटी में मारा था, उसकी तलवार यहाँ है। वह एपोद के पीछे एक कपड़े में लपेटी हुई रखी है। यदि आप उसको लेना चाहते हैं, तो ले लीजिए। उसके अतिरिक्‍त यहाँ कोई तलवार नहीं है।’ दाऊद ने कहा, ‘उस तलवार के समान कोई तलवार है ही नहीं। उसी को मुझे दो।’</verse>
				<verse number="10">दाऊद उठा। वह उस दिन शाऊल के पास से भागा और गत नगर के राजा आकीश के पास पहुँचा।</verse>
				<verse number="11">आकीश के कर्मचारियों ने राजा से कहा, ‘क्‍या यह दाऊद अपने देश का राजा नहीं हैं? क्‍या इन्‍हीं के सम्‍मान में लोग नाचते हुए यह गीत नहीं गाते: “शाऊल ने मारा हजारों को, पर दाऊद ने मारा लाखों को!”?’</verse>
				<verse number="12">दाऊद ने इन शब्‍दों पर अपने हृदय में विचार किया। अत: वह गत नगर के राजा के कारण बहुत डर गया।</verse>
				<verse number="13">जब कर्मचारियों की दृष्‍टि दाऊद पर पड़ी तब वह पागल-सा बन गया। जब उन्‍होंने उसे पकड़ा तब वह पागलपन का अभिनय करने लगा। वह फाटकों के किवाड़ों पर ढोल बजाने लगा। उसने दाढ़ी के ऊपर लार बहने दी।</verse>
				<verse number="14">आकीश ने अपने कर्मचारियों से कहा, ‘तुम देखते हो कि वह आदमी पागल है। तब तुम इसे मेरे पास क्‍यों लाए?</verse>
				<verse number="15">क्‍या मेरे पास पागल आदमियों की कमी है जो तुम इसे मेरे सामने इसका पागलपन प्रकट करने के लिए लाए हो? क्‍या यह पागल मेरे महल में आएगा?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">दाऊद वहाँ से चला गया। उसने भागकर अदूल्‍लाम की गुफा में शरण ली। जब उसके भाइयों और उसके पिता के परिवार के अन्‍य लोगों ने यह सुना तब वे वहाँ उसके पास पहुँचे।</verse>
				<verse number="2">जो पुरुष संकट में थे, कर्ज में डूबे थे और जिन्‍हें असन्‍तोष था, वे सब दाऊद के पास एकत्र हो गए। वह उनका नेता बन गया। ऐसे चार सौ पुरुष उसके साथ रहने लगे।</verse>
				<verse number="3">दाऊद वहाँ से मोआब देश के मिस्‍पाह नगर में गया। उसने मोआब देश के राजा से यह कहा, ‘जब तक मुझे परमेश्‍वर की इच्‍छा ज्ञात न हो जाए कि वह मुझसे क्‍या कराएगा तब तक आप, कृपा कर, मेरे माता-पिता को यहाँ ठहरने की अनुमति दीजिए।’</verse>
				<verse number="4">अत: दाऊद ने अपने माता-पिता को मोआब देश के राजा के पास छोड़ा। जब तक दाऊद गढ़ में रहा तब तक वे उसके साथ रहे।</verse>
				<verse number="5">नबी गाद ने दाऊद से कहा, ‘गढ़ में मत रहो। जाओ! यहूदा प्रदेश में चले जाओ।’ इसलिए दाऊद वहाँ से चला गया। वह हेरेत के जंगल में आया।</verse>
				<verse number="6">शाऊल ने सुना कि दाऊद और उसके साथियों का पता चल गया है। उस समय शाऊल गिबआह में था। वह एक टीले पर, झाऊ के पेड़ के नीचे बैठा था। उसका भाला उसके हाथ में था। उसके सेवक उसके आस-पास खड़े थे।</verse>
				<verse number="7">उसने आस-पास खड़े हुए अपने सेवकों से कहा, ‘ओ बिन्‍यामिन कुल के लोगो, मेरी बात सुनो! क्‍या यिशय का पुत्र तुम सबको खेत और अंगूर के उद्यान देगा? क्‍या वह तुम सब को हजार-हजार और सौ-सौ सैनिकों के ऊपर अधिकारी नियुक्‍त करेगा?</verse>
				<verse number="8">तब तुम सबने मेरे विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र क्‍यों रचा है? जब मेरे पुत्र ने यिशय के पुत्र के साथ सांठ-गांठ की तब किसी ने मुझ पर यह भेद प्रकट नहीं किया। जब मेरे पुत्र ने मेरे सेवक को मेरे प्रति भड़काया, उसे मेरे लिए घात में बैठाया, तब तुममें किसी ने मुझे इस बात की खबर नहीं दी। किसी को मेरे लिए दु:ख नहीं हुआ।’</verse>
				<verse number="9">एदोम देश के रहने वाले दोएग ने, जो शाऊल के सेवकों के साथ खड़ा था, यह उत्तर दिया, ‘मैंने यिशय के पुत्र को देखा था। वह नोब नगर में अहीटूब के पुत्र अहीमेलक के पास आया था।</verse>
				<verse number="10">अहीमेलक ने दाऊद के लिए प्रभु से पूछा था। उसने उसे भोजन-सामग्री दी। इसके अतिरिक्‍त उसने दाऊद को पलिश्‍ती योद्धा गोलयत की तलवार भी दी।’</verse>
				<verse number="11">अत: राजा ने अहीटूब के पुत्र पुरोहित अहीमेलक को, तथा उसके गोत्र के सब पुरोहितों को जो नोब नगर में थे, दूत भेजकर बुलाया। वे सब राजा के पास आए।</verse>
				<verse number="12">शाऊल ने कहा, ‘अहीटूब के पुत्र, मेरी बात सुनो।’ उसने उत्तर दिया, ‘महाराज, मैं प्रस्‍तुत हूँ।’</verse>
				<verse number="13">शाऊल ने उससे पूछा, ‘क्‍यों तुमने और यिशय के पुत्र ने मेरे विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा है? क्‍यों तुमने यिशय के पुत्र को रोटी और तलवार दी? उसके लिए प्रभु से पूछा? क्‍यों उसने मेरे विरोध में विद्रोह किया? वह आज क्‍यों घात लगाकर बैठा है?’</verse>
				<verse number="14">अहीमेलक ने राजा को उत्तर दिया, ‘महाराज, आपके सब कर्मचारियों में कौन व्यक्‍ति दाऊद के समान वफादार है? वह महाराज के दामाद हैं। वह आपके अंगरक्षकों के नायक हैं। वह आपके राज-परिवार के सम्‍मानित व्यक्‍ति हैं।</verse>
				<verse number="15">क्‍या मैंने आज पहली बार उनके लिए परमेश्‍वर से पूछा है? नहीं! महाराज, मुझ पर, अपने सेवक पर तथा मेरे पिता के परिवार के सब पुरोहितों पर अभियोग मत लगाइए। महाराज, मैं इस विषय में थोड़ा-बहुत भी नहीं जानता हूँ।’</verse>
				<verse number="16">राजा ने कहा, ‘अहीमेलक, तुम्‍हें तथा तुम्‍हारे पिता के गोत्र के सब पुरोहितों को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="17">जो अंगरक्षक राजा के आस-पास खड़े थे, उन्‍हें राजा ने आदेश दिया, ‘आगे बढ़ो, और प्रभु के पुरोहितों का वध करो। इन्‍होंने भी दाऊद के हाथ मजबूत किए हैं। ये जानते थे कि दाऊद भाग गया है। फिर भी इन्‍होंने मुझ पर यह भेद प्रकट नहीं किया।’ परन्‍तु राजा के सेवकों ने प्रभु के पुरोहितों का वध करने के लिए अपना हाथ उठाना अस्‍वीकार कर दिया।</verse>
				<verse number="18">तब राजा ने दोएग से कहा, ‘तुम आगे बढ़ो और पुरोहितों पर टूट पड़ो।’ अत: एदोम देश का रहनेवाला दोएग आगे बढ़ा। वह पुरोहितों पर टूट पड़ा। उसने उस दिन पचासी व्यक्‍तियों की हत्‍या की। वे पुरोहित की पोशाक पहिने हुए थे।</verse>
				<verse number="19">शाऊल ने पुरोहितों के नगर, नोब नगर को तलवार से नष्‍ट कर दिया। उसने नगर के स्‍त्री-पुरुष, बालक-बालिकाओं, दूध पीनेवाले शिशुओं को, गाय-बैल, गधों, भेड़-बकरियों को तलवार से मौत के घाट उतार दिया।</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु अहीटूब का पौत्र और अहीमेलक का पुत्र निकल भागा। उसका नाम एबयातर था। वह दाऊद के पास पहुँचा।</verse>
				<verse number="21">एबयातर ने दाऊद को बताया कि शाऊल ने प्रभु के पुरोहितों का वध कर दिया है।</verse>
				<verse number="22">दाऊद ने एबयातर से कहा, ‘जब एदोम देश का रहने वाला दोएग वहाँ था तब मैं उस दिन समझ गया था कि वह निश्‍चय ही यह बात शाऊल को बताएगा। मैं तुम्‍हारे गोत्र के व्यक्‍तियों की मृत्‍यु का कारण हूँ।</verse>
				<verse number="23">मेरे साथ रहो। मत डरो। जो मेरे प्राण का खोजी है, वह तुम्‍हारे प्राण का भी खोजी है। तुम मेरे साथ रहने से सुरक्षित रहोगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">लोगों ने दाऊद को यह बताया, ‘देखिए, पलिश्‍ती सैनिक कईलाह नगर के निवासियों से युद्ध कर रहे हैं। वे उनके खलियानों को लूट रहे हैं।’</verse>
				<verse number="2">अत: दाऊद ने प्रभु से यह पूछा ‘क्‍या मैं जाऊं और इन पलिश्‍तियों पर आक्रमण करूँ?’ प्रभु ने दाऊद को उत्तर दिया, ‘जा, और पलिश्‍तियों पर आक्रमण कर। कईलाह नगर को बचा’</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु दाऊद के सैनिकों ने उससे कहा, ‘देखिए! हम यहाँ यहूदा प्रदेश में रहते हुए भी पलिश्‍ती सैनिकों से डरते हैं। अब यदि हम कईलाह नगर जाकर पलिश्‍ती सेना से युद्ध करेंगे तो क्‍या हमें और अधिक डर नहीं लगेगा?’</verse>
				<verse number="4">दाऊद ने प्रभु से फिर पूछा। प्रभु ने उसे उत्तर दिया, ‘उठ! कईलाह नगर को जा! मैं पलिश्‍ती सैनिकों को तेरे हाथ में सौंप दूँगा’</verse>
				<verse number="5">तब दाऊद और उसके सैनिक कईलाह नगर को गए। उन्‍होंने पलिश्‍ती सैनिकों से युद्ध किया। दाऊद ने उनके पशुओं को हांक लिया। उसने पलिश्‍तियों का महासंहार किया। यों दाऊद ने कईलाह नगर के निवासियों को बचा लिया।</verse>
				<verse number="6">अब, अहीमेलक के पुत्र पुरोहित एबयातर ने जब दाऊद की शरण ली तब वह हाथ में एपोद लेकर कईलाह नगर को गया।</verse>
				<verse number="7">किसी ने शाऊल को बताया कि दाऊद कईलाह नगर में आया है। शाऊल ने कहा, ‘परमेश्‍वर ने दाऊद को मेरे हाथ में सौंपा है। उसने ऐसे नगर में प्रवेश किया है जिसमें द्वार और अर्गलाएं हैं। वह स्‍वयं पिंजड़े में बन्‍द हो गया!’</verse>
				<verse number="8">शाऊल ने सब सैनिकों को युद्ध के लिए बुलाया। उसने कईलाह नगर जाकर दाऊद और उसके सैनिकों को घेरने के लिए अपने सैनिक एकत्र किये।</verse>
				<verse number="9">दाऊद जानता था कि शाऊल उसका अनिष्‍ट करने के लिए योजना बना रहा है। उसने पुरोहित एबयातर से कहा, ‘एपोद को यहाँ लाओ।’</verse>
				<verse number="10">तब दाऊद ने कहा, ‘हे इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर, तेरे सेवक ने निस्‍सन्‍देह यह समाचार सुना है कि शाऊल कईलाह नगर में प्रवेश करने की तैयारी कर रहा है। वह मेरे कारण इस नगर को नष्‍ट करना चाहता है।</verse>
				<verse number="11">क्‍या कईलाह के नागरिक मुझे उसके हाथ में सौंप देंगे? जैसा तेरे सेवक ने सुना है, क्‍या शाऊल आएगा? हे इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर, कृपाकर, अपने सेवको को यह बात बता।’ प्रभु ने कहा, ‘शाऊल आएगा।’</verse>
				<verse number="12">तब दाऊद ने पूछा, ‘क्‍या कईलाह के नागरिक मुझे और मेरे सैनिकों को शाऊल के हाथ में सौंप देंगे?’ प्रभु ने कहा, ‘वे तुझे सौंप देंगे।’</verse>
				<verse number="13">अत: दाऊद और उसके छ: सौ सैनिक उठे और वे कईलाह नगर से बाहर चले गए। जहाँ वे जा सकते थे वहाँ वे चले गए। जब किसी ने शाऊल को यह बात बताई कि दाऊद कईलाह नगर से भाग गया, तब उसने आक्रमण का विचार त्‍याग दिया।</verse>
				<verse number="14">दाऊद निर्जन प्रदेश के किलों में रहने लगा। उसने पहाड़ों पर जीफ के निर्जन प्रदेश में निवास किया। शाऊल प्रतिदिन उसकी खोज करता था। परन्‍तु प्रभु ने दाऊद को शाऊल के हाथ में नहीं सौंपा।</verse>
				<verse number="15">दाऊद ने देखा कि शाऊल उसके प्राण की खोज में निकला है। उस समय वह जीफ के निर्जन प्रदेश के होर्शाह नगर में था।</verse>
				<verse number="16">शाऊल का पुत्र योनातन उठा। वह होर्शाह नगर में दाऊद के पास गया। उसने प्रभु के नाम से उसके हाथ मजबूत किए।</verse>
				<verse number="17">योनातन ने उससे कहा, ‘मत डरो! मेरे पिता का हाथ तुम तक नहीं पहुंच सकेगा। तुम ही इस्राएली राष्‍ट्र पर राज्‍य करोगे। मैं तुमसे पद में गौण रहूंगा। मेरे पिता शाऊल भी यह बात जानते हैं।’</verse>
				<verse number="18">दोनों ने प्रभु के सम्‍मुख एक सन्‍धि की। दाऊद होर्शाह में रह गया। पर योनातन अपने घर लौट गया।</verse>
				<verse number="19">जीफ के निवासी गिबआह नगर में शाऊल के पास गए। उन्‍होंने उसे सूचित किया: ‘दाऊद हमारे साथ होर्शाह के किलों में छिपा है। वह यशीमोन के दक्षिण में हकीलाह पहाड़ी पर है</verse>
				<verse number="20">अब, महाराज, जब आपकी आने की इच्‍छा हो, आइए। हम दाऊद को आपके हाथ में सौंप देंगे।’</verse>
				<verse number="21">शाऊल ने कहा, ‘प्रभु तुम्‍हें आशिष दे! तुमने मेरे प्रति सहानुभूति प्रकट की है।</verse>
				<verse number="22">जाओ, और पता लगाओ। तुम उस स्‍थान को ध्‍यान से देखो, जो उसका अड्डा है। उन व्यक्‍तियों को पहचानो, जिन्‍होंने उसको देखा है। मुझे बताया गया है कि वह बहुत चतुर है।</verse>
				<verse number="23">इसलिए, तुम ध्‍यान से उन सब गुप्‍त स्‍थानों को देखो जहां वह छिपता है। तब तुम निश्‍चित खबर लेकर मेरे पास आना। मैं तुम्‍हारे साथ चलूंगा। यदि वह तुम्‍हारे प्रदेश में होगा तो मैं यहूदा के हजारों गोत्रों में उसे खोज निकालूंगा’</verse>
				<verse number="24">अत: जीफ के निवासी उठे। वे शाऊल के पहले जीफ के निर्जन प्रदेश को चले गए। दाऊद और उसके सैनिक माओन के निर्जन प्रदेश में थे। यह इलाका यशीमोन के दक्षिण में अराबाह में है।</verse>
				<verse number="25">शाऊल और उसके सैनिक दाऊद की खोज में वहां गए। लोगों ने दाऊद को यह बात बता दी। अत: वह माओन प्रदेश के महा खड्ड में उतर गया, और वहां रहने लगा। शाऊल ने यह खबर सुनी। उसने माओन निर्जन प्रदेश में दाऊद का पीछा किया।</verse>
				<verse number="26">शाऊल और उसके सैनिक पहाड़ की एक ओर गए, और दाऊद तथा उसके सैनिक पहाड़ की दूसरी ओर। शाऊल और उसके सैनिक दाऊद तथा उसके सैनिकों पर पीछे से हमला कर उन्‍हें पकड़ना चाहते थे। दाऊद शाऊल के समीप से दूर जाने के लिए जल्‍दी कर रहा था।</verse>
				<verse number="27">तब एक दूत शाऊल के पास आया। उसने कहा, ‘महाराज, अविलम्‍ब चलिए। पलिश्‍ती सेना ने देश पर आक्रमण कर दिया है।’</verse>
				<verse number="28">अत: शाऊल ने दाऊद का पीछा करना छोड़ दिया, और वह लौट गया। वह पलिश्‍ती सेना का सामना करने चला गया। इस कारण उस स्‍थान का नाम ‘विभाजन का खड्ड’ पड़ गया।</verse>
				<verse number="29">दाऊद वहां से एनगदी के किलों में चढ़ गया और उनमें रहने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">जब शाऊल पलिश्‍तियों का सामना करने के पश्‍चात् लौटा, तब उसे यह समाचार मिला, ‘दाऊद एनगदी के निर्जन प्रदेश में है।’</verse>
				<verse number="2">अत: शाऊल ने तीन हजार सैनिक लिये। ये समस्‍त इस्राएली सेना से चुने गए थे। तत्‍पश्‍चात् वह दाऊद और उसके सैनिकों की खोज में उस क्षेत्र में गया जो ‘जंगली बकरों की चट्टान’ के पूर्व दिशा में है।</verse>
				<verse number="3">वह मार्ग में भेड़शाला के पास पहुंचा। वहां एक गुफा थी। शाऊल शौच करने के लिए उस गुफा में गया। दाऊद और उसके सैनिक गुफा के भीतरी भागों में बैठे थे।</verse>
				<verse number="4">दाऊद के सैनिकों ने उससे कहा, ‘जिस दिन के विषय में प्रभु ने यह कहा था: “मैं तेरे शत्रु को तेरे हाथ में सौंप दूंगा। तब जो तेरी दृष्‍टि में उचित लगे, तू उसके साथ वही करना।” वह दिन आज आ गया है।’ अत: दाऊद उठा। उसने शाऊल के लबादे का छोर चुपचाप काट लिया।</verse>
				<verse number="5">परन्‍तु बाद में दाऊद के हृदय ने उसे फटकारा कि उसने क्‍यों शाऊल के लबादे का छोर काटा।</verse>
				<verse number="6">दाऊद ने अपने सैनिकों से कहा, ‘प्रभु मुझे यह कार्य करने से रोके कि मैं अपने स्‍वामी के साथ ऐसा व्‍यवहार करूं। मैं प्रभु के अभिषिक्‍त राजा पर हाथ नहीं उठाऊंगा। शाऊल प्रभु के अभिषिक्‍त राजा हैं।’</verse>
				<verse number="7">दाऊद ने इन शब्‍दों के द्वारा अपने सैनिकों का हृदय कायल कर दिया और उन्‍हें शाऊल पर आक्रमण करने नहीं दिया। शाऊल शौच-क्रिया से निवृत हो गुफा से बाहर निकला, और अपने मार्ग पर चला गया।</verse>
				<verse number="8">उसके जाने के बाद दाऊद भी उठा। वह गुफा से बाहर आया। उसने शाऊल को पीछे से पुकारा, ‘ओ मेरे स्‍वामी, महाराज!’ शाऊल ने मुड़कर पीछे देखा। दाऊद ने भूमि की ओर झुककर उसका अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="9">दाऊद ने शाऊल से कहा, ‘आप उन लोगों की बात क्‍यों सुनते हैं जो यह कहते हैं: “दाऊद आपका अनिष्‍ट करना चाहता है”?</verse>
				<verse number="10">आज आपने स्‍वयं अपनी आँखों से यह देखा कि प्रभु ने गुफा में आपको मेरे हाथ में सौंप दिया था। मेरे सैनिकों ने मुझसे कहा भी था कि मैं आपका वध कर दूँ। परन्‍तु मैंने आपको छोड़ दिया। मैंने उनसे कहा, “मैं अपने स्‍वामी पर हाथ नहीं उठाऊंगा; क्‍योंकि वह प्रभु के अभिषिक्‍त राजा हैं” ।</verse>
				<verse number="11">हे मेरे पिता, मेरे हाथ में अपने लबादे के छोर को देखिए। मैंने केवल आपके लबादे के छोर को काट लिया। परन्‍तु मैंने आपका वध नहीं किया। आप इस बात को समझिए, कि आपके प्रति मेरे हृदय में बुराई और विश्‍वासघात की दुर्भावना नहीं है। मैंने आपके प्रति पाप नहीं किया। फिर भी आप मेरे प्राण लेने के लिए घात लगाते हैं।</verse>
				<verse number="12">प्रभु मेरे और आपके मध्‍य न्‍याय करे! प्रभु आप से मेरा प्रतिशोध ले। परन्‍तु मेरा हाथ आप कर कभी नहीं उठेगा</verse>
				<verse number="13">जैसी प्राचीन काल की यह कहावत है: “दुर्जन व्यक्‍ति से दुष्‍टता का जन्‍म होता है।” मेरा हाथ आप पर कभी नहीं उठेगा।</verse>
				<verse number="14">इस्राएल का राजा किस व्यक्‍ति का पीछा आया है? महाराज, आप किस व्यक्‍ति का पीछा कर रहे हैं? मात्र मरे कुत्ते का, एक पिस्‍सू का!</verse>
				<verse number="15">इसलिए प्रभु न्‍यायाधीश हो। वह मेरे और आपके मध्‍य न्‍याय करे। वह अपने हाथ में मेरा मुकदमा ले। मेरी ओर से लड़े और मेरे पक्ष में निर्णय दे। मुझे आपके हाथ से मुक्‍त करे।’</verse>
				<verse number="16">जब दाऊद शाऊल से ये बातें कह चुका तब शाऊल ने पूछा, ‘मेरे पुत्र, दाऊद, क्‍या यह तेरी आवाज है?’ शाऊल जोर-जोर से रोने लगा।</verse>
				<verse number="17">उसने दाऊद से कहा, ‘तू मुझसे अधिक धार्मिक है। तूने बुराई का बदला भलाई से दिया। पर मैंने भलाई के बदले में तुझे बुराई लौटाई।</verse>
				<verse number="18">आज तूने प्रकट कर दिया कि तूने मेरे साथ भलाई की है। जब प्रभु ने मुझको तेरे हाथ में सौंप दिया था तब तूने मेरा वध नहीं किया।</verse>
				<verse number="19">जब कोई व्यक्‍ति अपने शत्रु को पाता है तब क्‍या वह उसे सुरक्षित जाने देता है? जो व्‍यवहार आज तूने मेरे साथ किया है, प्रभु उसके बदले में तेरा भला करे।</verse>
				<verse number="20">अब, मैं जानता हूँ कि तू निश्‍चय ही राजा बनेगा। इस्राएल का राज्‍य तेरे ही हाथ में स्‍थिर होगा।</verse>
				<verse number="21">मेरे पुत्र, दाऊद! तू प्रभु के नाम में यह शपथ खा कि तू मेरे बाद मेरे वंशजों को नष्‍ट नहीं करेगा। मेरे पितृकल में से मेरा नाम नहीं मिटाएगा।’</verse>
				<verse number="22">अत: दाऊद ने शाऊल से शपथ खाई। तब शाऊल अपने घर चला गया तथा दाऊद और उसके सैनिक किले में चढ़ गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">शमूएल की मृत्‍यु हो गयी। सब इस्राएली एकत्र हुए। उन्‍होंने शमूएल के लिए शोक किया। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने उसे उसके घर, रामाह नगर में गाड़ दिया। दाऊद उठा! वह माओन के निर्जन प्रदेश में चला गया।</verse>
				<verse number="2">माओन में एक मनुष्‍य रहता था। उसका व्‍यापार कर्मेल क्षेत्र में था। वह बहुत धनी था। उसके पास तीन हजार भेड़ें और एक हजार बकरियां थीं। वह कर्मेल में अपनी भेड़ों का ऊन कतरवा रहा था।</verse>
				<verse number="3">उस मनुष्‍य का नाम नाबाल, और उसकी पत्‍नी का नाम आबीगइल था। अबीगइल बुद्धिमती और सुन्‍दर थी। पर उसका पति उजड्ड स्‍वभाव का था और वह अशिष्‍ट व्‍यवहार करता था। वह कालेब के वंश का था।</verse>
				<verse number="4">दाऊद ने निर्जन प्रदेश में सुना कि नाबाल अपनी भेड़ों का ऊन कतर रहा है।</verse>
				<verse number="5">अत: उसने अपने दस सैनिकों को वहां भेजा। दाऊद ने सैनिकों से कहा, ‘कर्मेल क्षेत्र में जाओ। तुम नाबाल के पास जाना। मेरे नाम से उसका कुशल-क्षेम पूछना।</verse>
				<verse number="6">तब तुम उससे, मेरे भाई से, यों कहना: “आपका कल्‍याण हो! आपके परिवार का कल्‍याण हो! जो कुछ आपका है, सबका कल्‍याण हो!</verse>
				<verse number="7">मैंने सुना है कि आप ऊन कतरवा रहे हैं। देखिए, आपके चरवाहे हमारे साथ थे। हमने उनका कोई अनिष्‍ट नहीं किया। जब तक वे कर्मेल क्षेत्र में रहे, उन्‍होंने एक भेड़ भी नहीं खोई।</verse>
				<verse number="8">आप अपने सेवकों से पूछिए। वे आपको यह बात बताएंगे। अत: आप मेरे सैनिकों पर कृपा-दृष्‍टि कीजिए। ये आनन्‍द के पर्व पर आए हैं। जो भी आपके पास है, वह आप हमें, अपने सेवकों को, और अपने पुत्र-तुल्‍य दाऊद को दे दीजिए।” ’</verse>
				<verse number="9">जब दाऊद के सैनिक नाबाल के पास आए तब उन्‍होंने उससे दाऊद के नाम से ये बातें कहीं और उसके उत्तर की प्रतीक्षा करने लगे।</verse>
				<verse number="10">नाबाल ने दाऊद के सैनिकों को उत्तर दिया, ‘यह दाऊद कौन है? यह यिशय का पुत्र कौन है? आजकल अनेक सेवक अपने मालिक के पास से भाग जाते हैं।</verse>
				<verse number="11">क्‍या मैं रोटी, अंगूर का रस और पशुओं का मांस, जिन्‍हें मैंने अपने ऊन कतरने वालों के लिए मारा है, ऐसे आदमियों को दे दूं, जिनके विषय में मैं नहीं जानता कि वे कहां से आए हैं?’</verse>
				<verse number="12">यह उत्तर सुनकर दाऊद के सैनिक अपने मार्ग की ओर लौटे। वे वापस आ गए। उन्‍होंने दाऊद को ये सब बातें बताईं।</verse>
				<verse number="13">दाऊद ने अपने सैनिकों को आदेश दिया, ‘प्रत्‍येक सैनिक अपनी तलवार बाँध ले!’ अत: हर एक सैनिक ने अपनी तलवार बाँध ली। दाऊद ने भी अपनी तलवार बाँध ली। प्राय: चार सौ सैनिक दाऊद के पीछे-पीछे गए। दो सौ सैनिक सामान के पास रह गए।</verse>
				<verse number="14">एक सेवक ने नाबाल की पत्‍नी को यह बात बताई। उसने कहा, ‘दाऊद ने हमारे स्‍वामी को नमस्‍कार करने कि लिए निर्जन प्रदेश से दूत भेजे थे। परन्‍तु स्‍वामी उन पर बरस पड़े।</verse>
				<verse number="15">वे लोग हमारे साथ अच्‍छा व्‍यवहार करते थे। जब हम उनके पड़ोस के क्षेत्र में थे, और मैदान में भेड़ चरा रहे थे तब उन्‍होंने हमारा कभी अनिष्‍ट नहीं किया। हमने एक भेड़ भी नहीं खोई।</verse>
				<verse number="16">जब तक हम उनके पड़ोस के क्षेत्र में भेड़ों को चराते रहे, तब तक वह दीवार बनकर दिन-रात हमारी रक्षा करते रहे।</verse>
				<verse number="17">अब इस बात को समझिए, और देखिए कि क्‍या करना चाहिए। दाऊद और उनके सैनिक हमारे स्‍वामी और हमारे समस्‍त परिवार का अनिष्‍ट करने का निश्‍चय कर चुके हैं। उधर हमारे स्‍वामी का स्‍वभाव ऐसा है कि कोई उनसे बात भी नहीं कर सकता।’</verse>
				<verse number="18">अबीगइल ने अविलम्‍ब दो सौ रोटी, अंगुर के रस से भरी हुई दो मशकें, पांच भेड़ों का पका हुआ मांस, प्राय: पन्‍द्रह किलो भुना हुआ अनाज, एक सौ गुच्‍छे किशमिश, और अंजीर के दो सौ सूखे फल लिये। उसने उनको गधों पर लादा।</verse>
				<verse number="19">उसने अपने सेवकों से कहा, ‘तुम मुझसे आगे जाओ। मैं तुम्‍हारे पीछे आऊंगी।’ अबीगइल ने यह बात अपने पति नाबाल को नहीं बताई।</verse>
				<verse number="20">अबीगइल गधे पर बैठी हुई पर्वत-स्‍कन्‍ध की आड़ में उतर रही थी। दाऊद और उसके सैनिक उसकी ओर पहाड़ से नीचे उतर रहे थे। वह उनसे मार्ग में मिली।</verse>
				<verse number="21">दाऊद यह निश्‍चय कर चुका था: ‘मैंने निर्जन प्रदेश में इस आदमी की धन-सम्‍पत्ति की व्‍यर्थ रक्षा की। इस आदमी की एक भेड़ भी नहीं खोई। पर इसने मुझे भलाई का बदला बुराई से दिया।</verse>
				<verse number="22">अब यदि मैं सबेरे तक उसके परिवार का एक पुरुष भी जीवित रहते दूं, तो परमेश्‍वर दाऊद के साथ वही व्‍यवहार करे वरन् इससे अधिक कठोर व्‍यवहार करे।’</verse>
				<verse number="23">अबीगइल ने दाऊद को देखा। वह तुरन्‍त गधे से नीचे उतरी और दाऊद के सामने मुंह के बल गिरी। उसने भूमि की ओर झुककर दाऊद का अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="24">वह दाऊद के पैरों में गिर पड़ी। उसने कहा, ‘स्‍वामी, मेरा ही दोष है। कृपया, अपनी इस सेविका को अनुमति दीजिए कि वह आपके कान में कुछ बातें डाल सके। कृपया, अपनी सेविका की बातें सुनिए।</verse>
				<verse number="25">स्‍वामी, मेरे उजड्ड पति नाबाल की बात पर ध्‍यान मत दीजिए। जैसा उनका नाम है, वैसे ही वह है। उजड्ड उनका नाम है, और उजड्डता उनका स्‍वभाव है। स्‍वामी, जिन सैनिकों को आपने भेजा था, उन्‍हें मैंने, आपकी सेविका ने नहीं देखा।</verse>
				<verse number="26">अब, प्रभु के जीवन की सौगन्‍ध। स्‍वामी, आपके प्राण की सौगन्‍ध! प्रभु ने ही आपको हत्‍या के दोष से बचाया। आपको अपने हाथ से बदला लेने से रोका। प्रभु आपके सब शत्रुओं को, आपकी बुराई की ताक में रहनेवालों को, नाबाल के समान बना दे।</verse>
				<verse number="27">अब, यह उपहार, जो आपकी सेविका अपने स्‍वामी के लिए लाई है, आपके कदमों पर चलनेवाले अपने सैनिकों को दे दीजिए।</verse>
				<verse number="28">कृपया, अपनी सेविका का अपराध क्षमा कीजिए। प्रभु निश्‍चय ही आपको, मेरे स्‍वामी को स्‍थायी राजवंश प्रदान करेगा; क्‍योंकि आप प्रभु के लिए युद्ध कर रहे हैं। आपके जीवन-भर आपमें बुराई नहीं मिलेगी।</verse>
				<verse number="29">यदि आपके शत्रु आपका पीछा करने के लिए उठेंगे, वे आपके प्राण की ताक में रहेंगे, तो प्रभु परमेश्‍वर जीवन के बस्‍ते में आपके प्राण को बांधकर अपनी सुरक्षा में रखेगा। वह आपके शत्रुओं के प्राण गोफन में रखकर फेंक देगा।</verse>
				<verse number="30">आपके लिए जिन भले कार्यों को करने की प्रतिज्ञा प्रभु ने आपसे की है, उनको जब वह समाप्‍त कर लेगा, और जब वह इस्राएली राष्‍ट्र पर शासन करने के लिए आपको अगुए के रूप में नियुक्‍त कर देगा,</verse>
				<verse number="31">तब स्‍वामी, आपको दु:ख अथवा मानसिक पीड़ा नहीं होगी कि आपने बिना कारण किसी का खून बहाया अथवा स्‍वयं बदला लिया। जब प्रभु आपके साथ भलाई करेगा, तब स्‍वामी, अपनी इस सेविका को भी स्‍मरण करना।’</verse>
				<verse number="32">दाऊद ने अबीगइल से कहा, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर धन्‍य है जिसने आज मुझसे मिलने के लिए तुम्‍हें भेजा!</verse>
				<verse number="33">तुम्‍हारी समझबूझ धन्‍य है। तुम धन्‍य हो! तुमने मुझे आज हत्‍या के दोष से बचा लिया। तुमने मुझे स्‍वयं अपने हाथ से बदला लेने से रोका।</verse>
				<verse number="34">जैसे यह सच है कि इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर, जिसने मुझे तुम्‍हारा अनिष्‍ट करने से रोका, जीवित है; वैसे ही मेरी यह बात सच है: यदि तुमने शीघ्रता न की होती, और तुम मेरे पास न आती, तो सबेरे तक नाबाल के परिवार का एक पुरुष भी जीवित नहीं बचता।’</verse>
				<verse number="35">यह कह कर दाऊद ने उसके हाथ से उपहार ग्रहण किए। ये उपहार वह दाऊद के लिए लाई थी। दाऊद ने उससे कहा, ‘अपने घर सकुशल चली जाओ। मैंने तुम्‍हारी बात मान ली और तुम्‍हारा निवेदन स्‍वीकार कर लिया।’</verse>
				<verse number="36">अबीगइल नाबाल के पास लौटी। उसने देखा कि उसका पति घर में भव्‍य भोज कर रहा है, जैसे राजकीय भोज हो। उसका हृदय आनन्‍दमग्‍न है। वह नशे में चूर है। अत: अबीगइल ने उसे सबेरे तक कोई भी बात नहीं बतायी।</verse>
				<verse number="37">सबेरे नाबाल का नशा उतरा। अबीगइल ने उसे दाऊद की बातें बताईं। यह सुनकर नाबाल के हृदय की गति रुक गई! वह स्‍तंभित रह गया।</verse>
				<verse number="38">प्रभु ने दस दिन के पश्‍चात् ही नाबाल पर प्रहार किया, और वह मर गया।</verse>
				<verse number="39">जब दाऊद ने सुना कि नाबाल का देहान्‍त हो गया, तब उसने कहा, ‘धन्‍य है प्रभु! नाबाल ने मेरा अपमान किया था। उसका प्रतिशोध स्‍वयं प्रभु ने उससे लिया, और मुझे, अपने सेवक को बुराई करने से रोका। प्रभु ने नाबाल की बुराई का फल उसी के सिर पर डाल दिया।’ तत्‍पश्‍चात् दाऊद ने अबीगइल के पास दूत भेजे कि वे उससे दाऊद के साथ विवाह करने के लिए बातचीत करें।</verse>
				<verse number="40">दाऊद के सेवक कर्मेल में अबीगइल के पास आए। उन्‍होंने अबीगइल से कहा, ‘दाऊद ने हमें आपके पास भेजा है कि हम आपको उनकी पत्‍नी के रूप में ले जाएं।’</verse>
				<verse number="41">अबीगइल उठी। उसने झुककर उनका अभिवादन किया और कहा, ‘मैं आपकी सेविका हूं। अपने स्‍वामी दाऊद के सेवकों के पैर धोने के लिए यह दासी प्रस्‍तुत है।’</verse>
				<verse number="42">अबीगइल ने शीघ्रता से तैयारी की और जाने के लिए गधे पर सवार हो गई। उसके साथ उसकी पांच सेविकाएं भी गईं। अबीगइल दाऊद के दूतों के पीछे-पीछे चली गई और दाऊद की पत्‍नी बन गई।</verse>
				<verse number="43">दाऊद ने यिज्रएल नगर की कन्‍या अहीनोम से भी विवाह किया। दोनों उसकी पत्‍नी बन गईं।</verse>
				<verse number="44">शाऊल ने अपनी पुत्री मीकल, जो दाऊद की पत्‍नी थी, लइश के पुत्र पल्‍टी को दे दी थी। पल्‍टी गल्‍लीम नगर का निवासी था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">जीफ के निवासी गिबआह नगर में शाऊल के पास आए। उन्‍होंने कहा, ‘दाऊद हकीलाह पहाड़ी पर छिपा है। यह पहाड़ी यशीमोन क्षेत्र के पूर्व में है।’</verse>
				<verse number="2">अत: शाऊल तैयार हुआ। उसने समस्‍त इस्राएली सेना से तीन हजार सैनिक चुने। तत्‍पश्‍चात् वह जीफ के निर्जन प्रदेश में दाऊद की खोज में निकला।</verse>
				<verse number="3">उसने हकीलाह पहाड़ी पर पड़ाव डाला। यह यशीमोन क्षेत्र की पूर्व दिशा में सड़क के किनारे है। उस समय दाऊद निर्जन प्रदेश में रहता था। जब दाऊद ने देखा कि शाऊल उसका पीछा करने के लिए निर्जन प्रदेश में आ रहा है,</verse>
				<verse number="4">तब उसने गुप्‍तचर भेजे। उसे निश्‍चित रूप से पता चल गया कि शाऊल आया है।</verse>
				<verse number="5">अत: दाऊद उठा। वह उस स्‍थान पर पहुंचा जहां शाऊल ने पड़ाव डाला था। दाऊद ने उस स्‍थान को देखा जहाँ शाऊल और उसका सेनापति अब्‍नेर बेन-नेर सो रहे थे। शाऊल पड़ाव के कनात के भीतर सो रहा था। सैनिक उसके चारों ओर पड़ाव डाले हुए थे।</verse>
				<verse number="6">दाऊद ने हित्ती जाति के सैनिक अहीमेलक से तथा अबीशय से, जो सरूयाह का पुत्र और योआब का भाई था, यह पूछा: ‘मेरे साथ कौन शाऊल के पड़ाव में जाएगा?’ अबीशय ने उत्तर दिया, ‘मैं आपके साथ जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="7">अत: दाऊद और अबीशय रात में शाऊल की सेना के पास आए। उन्‍होंने देखा कि शाऊल कनात के भीतर सो रहा है। उसका भाला उसके सिरहाने पर भूमि में गड़ा है। अब्‍नेर और सैनिक उसके चारों ओर सो रहे हैं।</verse>
				<verse number="8">अबीशय ने दाऊद से कहा, ‘आज परमेश्‍वर ने आपके शत्रु को आपके हाथ में सौंप दिया है। अब मुझे अनुमति दीजिए कि मैं भाले के एक वार से उसको भूमि में बेध दूं। मुझे उस पर दूसरी बार प्रहार करने की आवश्‍यकता नहीं पड़ेगी।’</verse>
				<verse number="9">दाऊद ने अबीशय से कहा, ‘शाऊल का वध मत करो। कौन व्यक्‍ति प्रभु के अभिषिक्‍त राजा पर हाथ उठा कर निर्दोष रह सकता है?’</verse>
				<verse number="10">दाऊद ने आगे कहा, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! प्रभु स्‍वयं उसे मारेगा। या ऐसा दिन आएगा कि वह स्‍वयं मर जाएगा। अथवा वह युद्ध में जाएगा, और उसका सफाया हो जाएगा।</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने मुझे मना किया है कि मैं उसके अभिषिक्‍त राजा पर हाथ उठाऊं। अब तुम इसके सिरहाने का भाला और पानी की सुराही उठा लो। उसके बाद हम यहां से चले जाएंगे।’</verse>
				<verse number="12">दाऊद ने शाऊल के सिरहाने से भाला और पानी की सुराही उठा ली और वे वहां से चले गए। किसी ने उन्‍हें जाते हुए नहीं देखा। किसी को पता नहीं चला। कोई जागा भी नहीं। वे गाढ़ी नींद में सो रहे थे। प्रभु ने उन्‍हें गहरी नींद में सुला दिया था।</verse>
				<verse number="13">दाऊद घाटी की दूसरी ओर चला गया। वह पर्याप्‍त दूरी पर पहाड़ की चोटी पर खड़ा हुआ। शाऊल के पड़ाव और उसके मध्‍य बड़ा अन्‍तर था।</verse>
				<verse number="14">दाऊद ने शाऊल के सैनिकों, और नेर के पुत्र अब्‍नेर को पुकारा, ‘अब्‍नेर, क्‍या तुम मुझे उत्तर नहीं दोगे?’ अब्‍नेर ने पूछा, ‘यह पुकारनेवाला कौन है? ’</verse>
				<verse number="15">दाऊद ने अब्‍नेर से कहा, ‘तुम कैसे आदमी हो? क्‍या इस्राएल में तुम्‍हारे समान और कोई लापरवाह व्यक्‍ति है? क्‍यों तुमने अपने स्‍वामी महाराज पर पहरा नहीं दिया? एक आदमी तुम्‍हारे स्‍वामी का वध करने आया था।</verse>
				<verse number="16">यह काम, जो तुमने किया, अच्‍छा नहीं है। जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! तुम लोग मृत्‍यु-दण्‍ड के पात्र हो। तुमने अपने स्‍वामी, प्रभु के अभिषिक्‍त राजा पर पहरा नहीं दिया। अब देखो, महाराज का भाला कहां है? उनके सिरहाने की पानी की सुराही कहां है?’</verse>
				<verse number="17">शाऊल ने दाऊद की आवाज पहचान ली। उसने पूछा, ‘मेरे पुत्र दाऊद, क्‍या यह तेरी आवाज है?’ दाऊद ने उत्तर दिया, ‘हां महाराज, मेरे स्‍वामी, यह मेरी आवाज है।’</verse>
				<verse number="18">दाऊद ने आगे कहा, ‘मेरे स्‍वामी, आप क्‍यों अपने सेवक का पीछा कर रहे हैं? मैंने आपका क्‍या किया है? मेरे हाथ से आपका कौन-सा दुष्‍कर्म हुआ है?</verse>
				<verse number="19">अब, महाराज, मेरे स्‍वामी, अपने सेवक की यह बात ध्‍यान से सुनें: यदि प्रभु ने आपको मेरे विरुद्ध उकसाया है, तो प्रभु एक भेंट स्‍वीकार करे। परन्‍तु यदि उकसाने वाले मनुष्‍य हैं, तो वे प्रभु के सम्‍मुख अभिशप्‍त हों! उन्‍होंने मुझे आज निकाल दिया है जिससे मैं प्रभु की पैतृक-सम्‍पत्ति का हिस्‍सेदार न बनूं। उन्‍होंने मुझसे कहा, “जा, अन्‍य देशों के देवताओं की पूजा-आराधना कर!”</verse>
				<verse number="20">अब, प्रभु की उपस्‍थिति से दूर अन्‍य देश की भूमि पर मेरा रक्‍त न बहाया जाए। इस्राएली राष्‍ट्र का राजा मेरे प्राण की खोज में निकला है, जैसे शिकारी पहाड़ों पर तीतर का शिकार करता है।’</verse>
				<verse number="21">शाऊल ने कहा, ‘मैंने पाप किया है। दाऊद, मेरे पुत्र, लौट आ! अब मैं तेरा अनिष्‍ट कभी नहीं करूंगा। तूने आज अपनी दृष्‍टि में मेरे प्राण को बहुमूल्‍य समझा। देख, मैंने आज बहुत मूर्खतापूर्ण कार्य किया। मैंने बड़ी भूल की।’</verse>
				<verse number="22">दाऊद ने कहा, ‘महाराज, यह आपका भाला है। आपकी सेना का एक सैनिक यहां आए और भाला ले जाए।</verse>
				<verse number="23">प्रभु प्रत्‍येक मनुष्‍य को उसकी धार्मिकता और सच्‍चाई का फल देता है। प्रभु ने आज आपको मेरे हाथ में सौंप दिया था। परन्‍तु मैंने प्रभु के अभिषिक्‍त राजा पर हाथ नहीं उठाया।</verse>
				<verse number="24">देखिए, जैसे आज मेरी दृष्‍टि में आपका प्राण बहुमूल्‍य था, वैसे ही प्रभु की दृष्‍टि में मेरा प्राण बहुमूल्‍य हो। प्रभु मुझे सब दु:ख-तकलीफ से बचाए।’</verse>
				<verse number="25">शाऊल ने दाऊद से कहा, ‘मेरे पुत्र, दाऊद, तू धन्‍य है। तू महान कार्य करेगा, और उनमें सफल भी होगा।’ तत्‍पश्‍चात् दाऊद अपने मार्ग पर चला गया और शाऊल अपने स्‍थान को लौट आया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">दाऊद ने अपने हृदय में कहा, ‘एक दिन शाऊल के हाथ से मेरा वध अवश्‍य होगा। इसलिए मेरा हित इस बात में है कि मैं पलिश्‍ती देश को भाग जाऊं। तब शाऊल इस्राएली राष्‍ट्र की सीमा के भीतर मेरी खोज करना बन्‍द कर देगा। मैं उसके हाथ से बच निकलूंगा।’</verse>
				<verse number="2">अत: दाऊद उठा। वह अपने छ: सौ सैनिकों के साथ माओक के पुत्र आकीश के पास चला गया। आकीश गत नगर का राजा था।</verse>
				<verse number="3">दाऊद आकीश के साथ गत नगर में रहने लगा। उसके साथ उसके सैनिक तथा उसका परिवार, उसकी दो पत्‍नियां, यिज्रएल नगर की अहीनोअम, और कर्मेल की रहनेवाली, नाबाल की विधवा अबीगइल थीं।</verse>
				<verse number="4">शाऊल को यह खबर मिली कि दाऊद गत नगर को भाग गया। उसके बाद शाऊल ने दाऊद की खोज फिर नहीं की।</verse>
				<verse number="5">दाऊद ने आकीश से कहा, ‘यदि आपकी कृपादृष्‍टि मुझपर है तो कृपया, मुझे देहात की किसी बस्‍ती में जगह दे दीजिए। मैं वहां रहूंगा। मैं आपका सेवक, आपके साथ राजधानी में क्‍यों रहूं?’</verse>
				<verse number="6">अत: उस दिन आकीश ने दाऊद को सिक्‍लग क्षेत्र दे दिया। इस कारण आज भी सिक्‍लग पर यहूदा प्रदेश के राजाओं का अधिकार है।</verse>
				<verse number="7">दाऊद पलिश्‍ती देश के देहात में एक साल और चार महीने तक रहा।</verse>
				<verse number="8">दाऊद और उसके सैनिक युद्ध के लिए निकलते थे। उन्‍होंने गशूरी, गिर्जी और अमालेकी जाति के निवासियों पर छापे मारे। ये लोग प्राचीन काल से इस क्षेत्र के मूल निवासी थे। यह क्षेत्र शूर से मिस्र देश तक फैला हुआ था।</verse>
				<verse number="9">दाऊद ने इस क्षेत्र को नष्‍ट कर दिया। उसने किसी भी पुरुष-स्‍त्री को जीवित नहीं छोड़ा। उसने भेड़-बकरियां, गाय-बैल, गधे, ऊंट और वस्‍त्र लूट लिये। वह लूट के बाद आकीश के पास आता था</verse>
				<verse number="10">और आकीश उससे पूछता था, ‘तुमने आज कहां छापा मारा?’ दाऊद उत्तर देता, ‘यहूदा प्रदेश के नेगेब क्षेत्र पर।’ अथवा, ‘यर्हमएली गोत्र के नेगेब क्षेत्र पर!’ अथवा, ‘केनी गोत्र के नेगेब क्षेत्र पर।’</verse>
				<verse number="11">दाऊद किसी पुरुष-स्‍त्री को जीवित गत नगर नहीं लाता था। वह यह सोचता था, ‘ऐसा न हो कि वह पुरुष या स्‍त्री हमारे विरुद्ध आकीश को यह बताए, ‘दाऊद ने हमारे साथ ऐसा व्‍यवहार किया है।’ जब तक दाऊद पलिश्‍ती क्षेत्र में रहा, उसकी यही युद्ध-नीति रही।</verse>
				<verse number="12">आकीश ने दाऊद पर भरोसा किया। उसका यह विचार था, ‘दाऊद ने अपने जाति-भाइयों, इस्राएलियों में स्‍वयं को अत्‍यन्‍त अप्रिय बना लिया है। इसलिए अब वह मेरा सेवक सदा बना रहेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">उन्‍हीं दिनों पलिश्‍ती सामन्‍तों ने इस्राएलियों से युद्ध करने के लिए अपने सैन्‍यदल एकत्र किए। आकीश ने दाऊद से कहा, ‘तुम यह बात निश्‍चित समझ लो कि तुम तथा तुम्‍हारे सैनिक सेना में मेरे साथ युद्ध में जाएंगे।’</verse>
				<verse number="2">दाऊद ने आकीश से कहा, ‘जैसी आपकी आज्ञा! उस स्‍थिति में जो कार्य आपका सेवक कर सकता है, वह आप जान लेंगे।’ आकीश ने दाऊद से कहा, ‘बहुत अच्‍छा! मैं तुम्‍हें अपना स्‍थायी अंगरक्षक नियुक्‍त करता हूँ।’</verse>
				<verse number="3">शमूएल की मृत्‍यु हो चुकी थी। सब इस्राएलियों ने उसके लिए शोक मनाया था। उन्‍होंने उसको उसके ही नगर रामाह में गाड़ा था। शाऊल ने भूत-प्रेत बुलानेवालों और मृतक जगानेवालों को देश से निकाल दिया था।</verse>
				<verse number="4">पलिश्‍ती सैनिक एकत्र हुए। वे आए। उन्‍होंने शूनम नगर में पड़ाव डाला। शाऊल ने सब इस्राएली सैनिकों को एकत्र किया। उन्‍होंने गिल्‍बोअ में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="5">जब शाऊल ने पलिश्‍ती सेना के पड़ाव को देखा, तब वह डर गया। उसका हृदय बहुत धड़कने लगा।</verse>
				<verse number="6">उसने प्रभु से पुछा। पर प्रभु ने उसे उत्तर नहीं दिया, न स्‍वप्‍न में, न ऊरीम के माध्‍यम से और न नबी के द्वारा।</verse>
				<verse number="7">शाऊल ने अपने कर्मचारियों को आदेश दिया, ‘मेरे लिए मृतक जगानेवाली स्‍त्री को ढूंढ़ो। मैं उसके पास पुछने के लिए जाऊंगा।’ उसके कर्मचारियों ने उसे बताया, ‘महाराज, एनदोर नगर में मृतकों को जगानेवाली एक स्‍त्री रहती है।’</verse>
				<verse number="8">अत: शाऊल ने भेष बदला। उसने राजसी वस्‍त्र उतारकर दूसरे वस्‍त्र पहिने और वह दो सेवकों के साथ एनदोर नगर को गया। शाऊल उस स्‍त्री के पास रात में आया। उसने कहा, ‘मृतक के माध्‍यम से मुझे भविष्‍य की बातें बताओ। जिस मृतक का नाम मैं तुम्‍हें बताऊंगा, उसे बुलाओ।’</verse>
				<verse number="9">स्‍त्री ने उससे कहा, ‘जैसा व्‍यवहार शाऊल ने भूत-प्रेत बुलानेवालों और मृतक जगानेवालों के साथ किया है, उसको तुम जानते ही हो। उसने उन्‍हें देश से निकाल दिया है। तब तुम मेरे प्राण के लिए क्‍यों जाल बिछा रहे हो? मेरे वध के लिए?’</verse>
				<verse number="10">शाऊल ने प्रभु के नाम से शपथ खाई, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! तुम्‍हारे इस कार्य के लिए तुम्‍हें दण्‍ड नहीं मिलेगा।’</verse>
				<verse number="11">तब स्‍त्री ने पूछा, ‘मैं तुम्‍हारे लिए किस मृतक को बुलाऊं?’ शाऊल ने उत्तर दिया, ‘मेरे लिए शमूएल को बुलाओ।’</verse>
				<verse number="12">जब स्‍त्री ने शमूएल को देखा, तब वह अत्‍यन्‍त उच्‍च स्‍वर से चीख पड़ी। उसने शाऊल से कहा, ‘आपने मुझे क्‍यों धोखा दिया? आप ही शाऊल हैं।’</verse>
				<verse number="13">राजा शाऊल ने कहा, ‘मत डरो! तुम्‍हें क्‍या दिखाई दे रहा है?’ स्‍त्री ने शाऊल से कहा, ‘मैं एक देवता को धरती से ऊपर आते देख रही हूं’</verse>
				<verse number="14">शाऊल ने स्‍त्री से पूछा, ‘वह कैसा दिखाई दे रहा है?’ स्‍त्री ने उत्तर दिया, ‘एक बूढ़ा आदमी ऊपर आ रहा है। वह लबादा ओढ़े हुए है।’ शाऊल समझ गया कि वह शमूएल है उसने भूमि की ओर सिर झुकाया, और उसका अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="15">शमूएल ने शाऊल से पूछा, ‘तूने क्‍यों मेरी शान्‍ति भंग की? तूने मुझे क्‍यों जगाया?’ शाऊल ने उत्तर दिया, ‘मैं बड़े संकट में हूँ। पलिश्‍ती मुझसे युद्ध कर रहे हैं। परमेश्‍वर ने मुझसे मुंह मोड़ लिया है। अब वह मुझे उत्तर नहीं देता, न नबियों के द्वारा, और न स्‍वप्‍न में। इसलिए मैंने आपको बुलाया है। आप मुझे बताइए कि मुझे क्‍या करना चाहिए।’</verse>
				<verse number="16">शमूएल ने कहा, ‘जब प्रभु ने तुझसे मुंह मोड़ लिया है और वह तेरे जाति-भाई के साथ हो गया है, तब तू मुझसे अपने विषय में क्‍यों पूछता है?</verse>
				<verse number="17">जैसा प्रभु ने मेरे द्वारा कहा था वैसा ही उसने तेरे साथ किया। उसने तेरे हाथ से राज्‍य-सत्ता छीन ली है और तेरे जाति-भाई दाऊद को दे दी है।</verse>
				<verse number="18">तूने प्रभु की आज्ञा नहीं मानी। तूने अमालेकी जाति के प्रति प्रभु के भयंकर क्रोध को चरितार्थ नहीं किया। इसलिए आज प्रभु ने तेरे साथ यह व्‍यवहार किया है।</verse>
				<verse number="19">इसके अतिरिक्‍त प्रभु तुझे और समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र को पलिश्‍तियों के हाथ में सौंप देगा। तू और तेरे पुत्र कल मेरे साथ अधोलोक में होंगे। प्रभु इस्राएली सेना को भी पलिश्‍तियों के हाथ में सौंप देगा।’</verse>
				<verse number="20">शाऊल भूमि पर चारों खाने चित गिर पड़ा। वह शमूएल की बातें सुनकर अत्‍यन्‍त भयभीत हो गया। उसने पूरे दिन और पूरी रात भोजन नहीं किया था। इसलिए उसमें बल नहीं रह गया था।</verse>
				<verse number="21">वह स्‍त्री शाऊल के पास गई। उसने उसे आतंकित देखा तो वह उससे बोली, ‘महाराज, मैंने, आपकी सेविका ने, आपकी बात सुनी थी। मैंने अपने प्राण हथेली पर रखकर आपकी बात सुनी, जो आपने मुझसे कही थी।</verse>
				<verse number="22">अब, महाराज, अपनी सेविका की बात सुनिए। कृपया मुझे अनुमति दीजिए कि मैं आपको कुछ भोजन परोसूं और आप उसको खाएं। तब आपको कुछ बल प्राप्‍त होगा, और आप अपने मार्ग पर जा सकेंगे।’</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु शाऊल ने अस्‍वीकार कर दिया। शाऊल ने कहा, ‘मैं नहीं खाऊंगा।’ किन्‍तु उसके सेवकों और उस स्‍त्री ने उस पर दबाव डाला। तब शाऊल ने उनकी बात सुनी। वह भूमि से उठा और सोफे पर बैठ गया।</verse>
				<verse number="24">स्‍त्री के घर में एक मोटा बछड़ा था। उसने अविलम्‍ब उसको काटा। तब उसने आटा लिया तथा उसको गूंधा और उससे बेखमीर रोटियां बनाईं।</verse>
				<verse number="25">तत्‍पश्‍चात् उसने शाऊल और उसके सेवकों के सम्‍मुख भोजन परोसा। शाऊल और उसके सेवकों ने भोजन किया। इसके बाद वे उठे और उसी रात को वहां से चले गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">पलिश्‍ती सामन्‍तों ने अपने सैन्‍य-दल अपेक में एकत्र किए। इस्राएली सैनिक यिज्रएल के झरने के समीप पड़ाव डाले हुए थे।</verse>
				<verse number="2">पलिश्‍ती सामन्‍त सौ-सौ सैनिक-दल और हजार-हजार सैनिक दल में पड़ाव से निकल रहे थे। सेना के अन्‍त-भाग में आकीश के साथ दाऊद और उसके सैनिक निकले।</verse>
				<verse number="3">पलिश्‍ती सेना-नायकों ने पूछा, ‘ये इब्रानी सैनिक यहां क्‍या कर रहे हैं?’ आकीश ने सेना-नायकों को उत्तर दिया, ‘यह दाऊद है, इस्राएलियों के राजा शाऊल का सेवक! यह एक-दो वर्ष से मेरे साथ है। जब से यह शाऊल को छोड़कर मेरे पास आ गया है, तब से आज तक मैंने इसमें सन्‍देह की कोई बात नहीं पाई।’</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु पलिश्‍ती सेना-नायक आकीश से नाराज हो गए। उन्‍होंने उससे कहा, ‘आप इस आदमी को वापस भेज दीजिए। जो स्‍थान आपने इसके लिए निर्धारित किया है, यह वहां लौट जाए। यह हमारे साथ युद्ध-भूमि में नहीं जाएगा। ऐसा न हो कि यह युद्ध आरम्‍भ होने पर हमारा विरोधी बन जाए। यह किस आधार पर अपने स्‍वामी को स्‍वीकार्य होगा? क्‍या हमारे सैनिकों के सिर काट कर? अवश्‍य!</verse>
				<verse number="5">क्‍या यह वही दाऊद नहीं है जिसके विषय में इब्रानी लोग नाचते हुए यह गीत गाते है: “शाऊल ने मारा हजारों को, पर दाऊद ने मारा लाखों को”?’</verse>
				<verse number="6">आकीश ने दाऊद को बुलाया। उसने दाऊद से कहा, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! तुम निष्‍ठावान हो। मेरी दृष्‍टि में यह उचित प्रतीत होता है कि तुम पड़ाव में मेरे साथ आओ-जाओ। जब से तुम मेरे पास आए हो तब से आज तक मैंने तुममें कोई बुराई नहीं पाई। फिर भी तुम पलिश्‍ती सामन्‍तों की दृष्‍टि में संदिग्‍ध हो।</verse>
				<verse number="7">अत: अब तुम लौट जाओ। कृपया, शान्‍ति से जाओ। ऐसा न हो कि तुम पलिश्‍ती सामन्‍तों की दृष्‍टि में कुछ अनुचित कार्य कर बैठो।</verse>
				<verse number="8">दाऊद ने आकीश से पूछा, ‘परन्‍तु मैंने क्‍या किया है? जबसे मैं आपकी सेवा में उपस्‍थित हुआ हूं, तबसे आज तक आपने मुझमें क्‍या दोष पाया है कि मैं जाकर अपने स्‍वामी महाराज के शत्रुओं से युद्ध न कर सकूं?’</verse>
				<verse number="9">आकीश ने उत्तर दिया, ‘मैं जानता हूं कि तुम मेरी दृष्‍टि में भले हो! परमेश्‍वर के दूत के सदृश निर्दोष हो! फिर भी पलिश्‍ती सेना-नायकों का यह आदेश है: “यह हमारे साथ युद्ध-भूमि में नहीं जाएगा।”</verse>
				<verse number="10">इसलिए अब तुम और तुम्‍हारे साथ आए हुए सैनिक बड़े सबेरे सोकर उठें, और जो स्‍थान मैंने तुम्‍हारे लिए निर्धारित किया है वहां पौ फटते ही चले जाएं।’</verse>
				<verse number="11">अत: दाऊद और उसके सैनिक बड़े सबेरे उठे। उन्‍होंने पलिश्‍ती देश लौटने के लिए सबेरे ही प्रस्‍थान कर दिया। पलिश्‍ती सैनिक यिज्रएल की ओर चले गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">दाऊद और उसके सैनिक तीसरे दिन सिक्‍लग नगर पहुँचे। पर उनके पहुँचने के पूर्व अमालेकी सेना ने नेगेब और सिक्‍लग पर धावा कर दिया। उन्‍होंने सिक्‍लग नगर को नष्‍ट कर उसमें आग लगा दी।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने स्‍त्रियों को, छोटे-बड़े सब लोगों को बन्‍दी बना लिया। उन्‍होंने सिक्‍लग के किसी प्राणी की हत्‍या नहीं की। परन्‍तु उन्‍हें बंदी बनाकर अपने मार्ग पर चले गए।</verse>
				<verse number="3">जब दाऊद और उसके सैनिक सिक्‍लग में आए, तब उन्‍होंने देखा कि नगर आग से भस्‍म हो चुका है। उनकी पत्‍नियाँ, पुत्र-पुत्रियाँ, सब बन्‍दी बनाकर ले जाए जा चुके हैं।</verse>
				<verse number="4">दाऊद और उसके साथ के सैनिक उच्‍च स्‍वर में रो पड़े। वे इतना रोए कि उनमें रोने की शक्‍ति नहीं रही!</verse>
				<verse number="5">दाऊद की दोनों पत्‍नियाँ, यिज्रएल की रहने वाली अहीनोअम और कर्मेल की रहनेवाली नाबाल की विधवा अबीगइल, भी बन्‍दी बना ली गई थीं।</verse>
				<verse number="6">दाऊद अत्‍यन्‍त संकट में था। उसके लोग उसे पत्‍थरों से मार डालने का विचार कर रहे थे। उनके हृदय में कटुता उत्‍पन्न हो गई थी; क्‍योंकि प्रत्‍येक सैनिक का पुत्र अथवा पुत्री बन्‍दी बना ली गई थी। दाऊद ने प्रभु परमेश्‍वर से साहस प्राप्‍त किया।</verse>
				<verse number="7">दाऊद ने अहीमेलक के पुत्र, पुरोहित एबयातर से कहा, ‘मेरे पास एपोद लाओ!’ अत: एबयातर दाऊद के पास एपोद ले आया।</verse>
				<verse number="8">तब दाऊद ने प्रभु से पूछा, ‘क्‍या मैं छापामार दल का पीछा करूं? क्‍या मैं उसको जाकर पकड़ूँ?’ प्रभु ने उसे उत्तर दिया, ‘पीछा कर। तू उसको निश्‍चय ही जाकर पकड़ लेगा। तू निश्‍चय ही बन्‍दियों को मुक्‍त करेगा।’</verse>
				<verse number="9">अत: दाऊद और उसके छ: सौ सैनिकों ने प्रस्‍थान किया। वे बसोर की बरसाती नदी तक पहुँचे। यहाँ दो सौ सैनिक रुक गए। ये थक गए थे, और बसोर नदी को पार करने में असमर्थ थे। किन्‍तु दाऊद और उसके शेष चार सौ सैनिक पीछा करते रहे।</verse>
				<verse number="10"></verse>
				<verse number="11">सैनिकों को मैदान में एक मिस्री लड़का मिला। वे उसे दाऊद के पास लाए। उन्‍होंने उसे रोटी दी। मिस्र निवासी ने रोटी खाई। उन्‍होंने उसे पीने के लिए पानी दिया। उसने पानी पिया।</verse>
				<verse number="12">इसके अतिरिक्‍त उन्‍होंने उसे अंजीर का सूखा फल और किशमिश के दो गुच्‍छे दिए। जब उसने यह-सब खाया तब उसके प्राण पुन: संजीव हुए। उसे पूरे तीन दिन और तीन रात से न खाने को भोजन मिला था, और न पीने को पानी।</verse>
				<verse number="13">दाऊद ने उससे पूछा, ‘तुम किसके लड़के हो? कहाँ के रहने वाले हो?’ उसने उत्तर दिया, ‘मैं मिस्री हूँ। मैं अमालेकी जाति के एक आदमी का गुलाम हूँ। आज से तीन दिन पहले मैं बीमार पड़ गया था, तो मेरा मालिक मुझे छोड़कर चला गया।</verse>
				<verse number="14">हमने करेती राज्‍य, यहूदा प्रदेश और कालेब प्रदेश के नेगेब क्षेत्रों में छापा मारा था। हमने सिक्‍लग नगर को आग से जलाया है।’</verse>
				<verse number="15">दाऊद ने उससे पूछा, ‘क्‍या तुम मुझे छापामार दल के पास ले चलोगे?’ उसने उत्तर दिया, ‘परमेश्‍वर के नाम से शपथ खाइए कि आप मेरा वध नहीं करेंगे। आप मुझे मेरे मालिक के हाथ में नहीं सौपेंगे। तब मैं आपको छापामार दल के पास ले चलूंगा’।</verse>
				<verse number="16">मिस्री लड़का उन्‍हें छापामार दल के पास ले गया। वहाँ उन्‍होंने देखा कि वे मैदान में बिखरे हुए हैं। वे खा-पी रहे हैं। वे नाच-गा रहे हैं; क्‍योंकि उन्‍होंने पलिश्‍ती देश और यहूदा प्रदेश में बहुत माल लूटा था।</verse>
				<verse number="17">दाऊद ने उन पर आक्रमण कर दिया। उसने उन्‍हें सन्‍ध्‍या से लेकर दूसरे दिन की शाम तक मारा। चार सौ युवकों को छोड़कर, जो ऊंट पर सवार हो कर भाग गए, एक भी मनुष्‍य जीवित नहीं बचा!</verse>
				<verse number="18">जिन्‍हें अमालेकियों ने बन्‍दी बनाया था, उन्‍हें दाऊद ने मुक्‍त कर दिया। दाऊद ने अपनी दोनों पत्‍नियों को भी मुक्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="19">उसने कुछ भी नहीं खोया। बड़ी-छोटी वस्‍तु, पुत्र या पुत्रियां, जो भी लूट लिया गया था, वह सब कुछ दाऊद वापस ले आया।</verse>
				<verse number="20">सैनिकों ने अमालेकियों की भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल छीन लिये, और उनको दाऊद के सम्‍मुख हांक कर ले आए। उन्‍होंने कहा, ‘यह दाऊद की लूट का माल है!’</verse>
				<verse number="21">दाऊद उन दो सौ सैनिकों के पास पहुँचा, जो इतने थक गए थे कि वे दाऊद का अनुसरण न कर सके और जिन्‍हें दाऊद ने बसोन नदी पर छोड़ दिया था। वे सैनिक दाऊद तथा उसके साथ के सैनिकों से भेंट करने के लिए निकले। जब वे दाऊद और उसके सैनिकों के समीप पहुँचे, तब दाऊद ने उनका कुशल-क्षेम पूछा।</verse>
				<verse number="22">परन्‍तु जो आवारा और गुण्‍डे दाऊद के साथ गए थे, उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘ये हमारे साथ नहीं गए थे। इसलिए हम इन्‍हें लूट के माल में से कुछ नहीं देंगे, जिसको हमने छुड़ाया है। हाँ, ये अपने-अपने स्‍त्री-बच्‍चों को ले सकते हैं।’</verse>
				<verse number="23">परन्‍तु दाऊद ने कहा, ‘भाइयो, जो माल प्रभु ने हमें दिया है, उसका बंटवारा तुम इस प्रकार नहीं कर सकते, प्रभु ने हमारी रक्षा की। जो छापामार दल हमें लूटने आया था, उसको प्रभु ने हमारे हाथ में सौंप दिया।</verse>
				<verse number="24">इस विषय में कौन व्यक्‍ति तुम्‍हारी बात सुनेगा? जैसा हिस्‍सा युद्ध-भूमि में जाने वाले का है वैसा ही हिस्‍सा सामान के पास रहने वाले का है दोनों को बराबर-बराबर हिस्‍सा मिलेगा।’</verse>
				<verse number="25">दाऊद ने उस दिन से यह संविधि और नियम बना दिया। वह आज भी इस्राएली राष्‍ट्र में प्रचलित है।</verse>
				<verse number="26">जब दाऊद सिक्‍लग में आया तब उसने यहूदा प्रदेश के धर्मवृद्धों को, अपने मित्रों को लूट का कुछ माल भेजा। उसने यह सन्‍देश भेजा, ‘यह आपके लिए उपहार है। यह प्रभु के शत्रुओं से लूटे गए माल में से आपका हिस्‍सा है।’</verse>
				<verse number="27">दाऊद ने निम्‍नलिखित नगरों के धर्मवृद्धों को लूट का माल भेजा: बेत-एल, नेगेब क्षेत्र का रामोत, यत्तीर,</verse>
				<verse number="28">अरोएर, सिफ्‍मोत, एश्‍तमोअ,</verse>
				<verse number="29">राकल, यर्हमएली जाति और केनी जाति के नगर,</verse>
				<verse number="30">होर्मा, बोर-आशन, अतख और</verse>
				<verse number="31">हेब्रोन। उन सब नगरों के धर्मवृद्धों को भी दाऊद ने उपहार भेजा जहां वह और उसके सैनिक प्राय: जाते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">पलिश्‍तियों ने इस्राएलियों से युद्ध छेड़ दिया। इस्राएली सैनिक पलिश्‍तियों के सामने से भागे। पर वे गिलबोअ पहाड़ पर मर-मरकर धराशायी हो गए।</verse>
				<verse number="2">पलिश्‍ती सैनिकों ने शाऊल और उसके पुत्रों का पीछा किया। उन्‍होंने शाऊल के पुत्रों, योनातन, अबीनादब और मल्‍कीशूअ को मार डाला।</verse>
				<verse number="3">शाऊल के समीप घमासान युद्ध होने लगा। धनुर्धारी सैनिकों ने उसे पा लिया। शाऊल धनुर्धारियों की मार से बहुत घायल हो गया।</verse>
				<verse number="4">शाऊल ने अपने शस्‍त्रवाहक से कहा, ‘अपनी तलवार निकाल। उसको मेरे शरीर पर भोंक दे। ऐसा न हो कि ये बेखतना पलिश्‍ती आएं, मेरे शरीर पर अपनी तलवार भोंके, और फिर मेरा मजाक-उड़ाएं!’ परन्‍तु उसका शस्‍त्रवाहक बहुत डर गया। उसने शाऊल का आदेश नहीं माना। अत: शाऊल ने अपनी तलवार निकाली, और स्‍वयं उस पर गिर पड़ा।</verse>
				<verse number="5">जब शाऊल के शस्‍त्रवाहक ने देखा कि शाऊल ने आत्‍महत्‍या कर ली, तब वह भी अपनी तलवार पर गिर पड़ा और मर गया।</verse>
				<verse number="6">यों उस दिन शाऊल, उसके तीन पुत्र और उसका शस्‍त्रवाहक एक ही दिन मर गए।</verse>
				<verse number="7">जब घाटी की दूसरी ओर तथा यर्दन नदी के उस पार के इस्राएली लोगों ने देखा कि इस्राएली सेना भाग गई, और शाऊल तथा उसके पुत्र युद्ध में मर गए तब वे नगर छोड़कर भाग गए। पलिश्‍ती आए, और वे उन नगरों में रहने लगे।</verse>
				<verse number="8">दूसरे दिन पलिश्‍ती सैनिक मृत इस्राएली सैनिकों के शस्‍त्र-वस्‍त्र उतारने के लिए आए। उन्‍हें गिलबोअ पहाड़ पर शाऊल और उसके तीन पुत्रों की लाशें पड़ी हुई मिलीं।</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने शाऊल का सिर काट लिया, और उसके शस्‍त्र उतार लिये। उसके बाद उन्‍होंने समस्‍त पलिश्‍ती देश में दूतों को भेजा कि वे मूर्ति-प्रतिष्‍ठान के स्‍थानों में तथा जन-साधारण को विजय का सन्‍देश सुनाएं।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने शाऊल के शस्‍त्र अशेराह देवी के मन्‍दिर में रख दिए। उन्‍होंने उसकी लाश बेतशान नगर की शहरपनाह पर लटका दी।</verse>
				<verse number="11">जब याबेश-गिल्आद के निवासियों ने सुना कि पलिश्‍ती सैनिकों ने शाऊल के साथ कैसा व्‍यवहार किया है,</verse>
				<verse number="12">तब सब योद्धा उठे। वे रात भर चलते हुए बेतशान पहुँचे। उन्‍होंने शहरपनाह से शाऊल और उसके तीनों पुत्रों की लाशें उतार लीं और याबेश नगर को लौट आए, और वहाँ लाशें जला दीं।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने राख में से मृतकों की अस्‍थियाँ निकालीं, और उनको याबेश नगर में झाऊ वृक्ष के नीचे गाड़ दिया। उन्‍होंने शोक प्रकट करने के लिए सात दिन तक उपवास किया।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="10">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">राजा शाऊल की मृत्‍यु के पश्‍चात् दाऊद अमालेकियों का संहार करके लौटा। वह दो दिन तक सिक्‍लग नगर में रहा।</verse>
				<verse number="2">तीसरे दिन एक मनुष्‍य शाऊल के शिविर से आया। वह मृत्‍यु-शोक प्रकट करने के लिए फटे वस्‍त्र पहिने हुए था और अपने सिर पर धूल डाले हुए था। वह दाऊद के पास आया। उसने भूमि पर गिरकर दाऊद का अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="3">दाऊद ने उससे पूछा, ‘तुम कहाँ से आए हो?’ उसने उसको उत्तर दिया, ‘मैं इस्राएली पड़ाव से भाग कर आया हूँ।’</verse>
				<verse number="4">दाऊद ने उससे कहा, ‘वहाँ क्‍या हुआ? मुझे बताओ।’ उसने कहा, ‘इस्राएली सैनिक युद्ध-भूमि से भाग गए हैं। अनेक सैनिक युद्ध में मारे गए हैं। राजा शाऊल और उनका पुत्र योनातन भी मारे गए हैं।’</verse>
				<verse number="5">दाऊद ने संदेशवाहक सैनिक से पूछा, ‘यह बात तुम्‍हें कैसे पता चली कि शाऊल और उनका पुत्र योनातन मर गए हैं?’</verse>
				<verse number="6">संदेशवाहक सैनिक ने कहा, ‘संयोग से उस समय मैं गिलबोअ पहाड़ पर था। मैंने देखा कि शाऊल अपने भाले से टिक कर खड़े हैं, और रथों तथा घोड़ों पर सवार शत्रु-सैनिक उन्‍हें दबा रहे हैं।</verse>
				<verse number="7">शाऊल पीछे की ओर मुड़े। उन्‍होंने मुझे देखा। तब उन्‍होंने मुझे पुकारा। मैंने कहा, “आज्ञा, महाराज!”</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने मुझसे पूछा, “तुम कौन हो?” मैंने उन्‍हें बताया, “मैं अमालेकी सैनिक हूँ।”</verse>
				<verse number="9">तब उन्‍होंने मुझे यह आदेश दिया, “मेरे पास खड़े हो, और मेरा वध करो। मुझे चक्‍कर आ रहा है, यद्यपि अब तक मेरे भीतर प्राण शेष हैं।”</verse>
				<verse number="10">अत: मैं उनके पास खड़ा हुआ और मैंने उनका वध कर दिया। मैं निश्‍चित रूप से जानता था कि वह भूमि पर गिर जाने के पश्‍चात् नहीं बचेंगे। मैंने उनका मुकुट, और बाजूबन्‍द उतार लिया; और स्‍वामी, मैं उनको आपके पास ले आया हूँ।’</verse>
				<verse number="11">तब दाऊद ने अपने कपड़ों को कसकर पकड़ा, और मृत्‍यु-शोक प्रकट करने के लिए उनको फाड़ दिया। ऐसा ही उसके साथियों ने भी किया।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने शाऊल, उसके पुत्र योनातन और प्रभु के निज लोग, इस्राएली परिवार के लिए सन्‍ध्‍या तक शोक मनाया। वे रोते रहे। उन्‍होंने उपवास किया; क्‍योंकि शाऊल, योनातन और इस्राएली सैनिक तलवार से मारे गए थे।</verse>
				<verse number="13">दाऊद ने सन्‍देशवाहक सैनिक से पूछा, ‘तुम कहाँ के रहने वाले हो?’ उसने उत्तर दिया, ‘मैं एक प्रवासी का पुत्र हूँ। मैं अमालेकी जाति का हूँ।’</verse>
				<verse number="14">दाऊद ने उससे कहा, ‘तुमने प्रभु के अभिषिक्‍त राजा का वध करने के लिए उस पर हाथ उठाया, और तुम नहीं डरे?’</verse>
				<verse number="15">दाऊद ने एक सैनिक को बुलाया, ‘यहाँ आओ।’ तब उसने यह आदेश दिया, ‘तुम इस पर टूट पड़ो।’ अत: सैनिक ने उस अमालेकी पर वार किया, और वह मर गया।</verse>
				<verse number="16">दाऊद ने मृतक से कहा, ‘तेरे रक्‍त का दोष तेरे ही सिर पर पड़े; क्‍योंकि तेरे ओंठों ने स्‍वयं तेरे विरुद्ध साक्षी दी है: तूने यह कहा था, “मैंने ही प्रभु के अभिषिक्‍त राजा को मार डाला है।” ’</verse>
				<verse number="17">तब दाऊद ने शाऊल और उसके पुत्र योनातन की मृत्‍यु पर यह शोक-गीत गाया।</verse>
				<verse number="18">उसने यह ‘धनुष-गीत’ यहूदा प्रदेश के निवासियों को सिखाने के लिए सुनाया। यह गीत ‘याशर की पुस्‍तक’ में लिखा हुआ है। गीत इस प्रकार है:</verse>
				<verse number="19">‘ओ इस्राएल, पहाड़ी शिखरों पर तेरे शिरोमणि का वध कर दिया गया! योद्धा कैसे धराशायी हो गए?</verse>
				<verse number="20">गत नगर में यह बात न बताना; अश्‍कलोन की सड़कों पर इसे न फैलाना। अन्‍यथा पलिश्‍ती महिलाएँ आनन्‍द मनाएँगी; बेखतना जाति की कन्‍याएँ फूले न समाएँगी।</verse>
				<verse number="21">‘ओ गिलबोअ पहाड़ियो! तुम पर ओस न गिरे, वर्षा न हो। ओ मैदानो, तुम विश्‍वासघाती हो । योद्धाओं की ढालें अशुद्ध हो गईं। शाऊल की ढाल तेल से अभिसंचित नहीं हुई;</verse>
				<verse number="22">यह योद्धाओं की चर्बी से मृतकों के रक्‍त से रंजित हो गई। योनातन के धनुष ने पीठ नहीं दिखाई; शाऊल की तलवार खाली हाथ नहीं लौटी।</verse>
				<verse number="23">‘शाऊल और योनातन, जो प्रिय एवं प्रीतिकर थे; वे जीवन और मृत्‍यु में कभी अलग नहीं हुए। वे बाज से अधिक वेगवान थे; वे सिंह से अधिक बलवान थे।</verse>
				<verse number="24">‘ओ इस्राएल प्रदेश की महिलाओ! शाऊल के लिए रोओ, जो तुम्‍हें लाल रंग के सुन्‍दर वस्‍त्र पहिनाता था, जो तुम्‍हारे वस्‍त्रों के ऊपर सोने के गहने धारण कराता था।</verse>
				<verse number="25">‘युद्ध भूमि में योद्धा कैसे धराशायी हो गए? ओ योनातन, तेरी मृत्‍यु से मैं मरणासन्न हो गया!</verse>
				<verse number="26">ओ मेरे भाई योनातन, मैं तेरे लिए कितना दु: खी हूँ। तू मुझे कितना प्रिय था! मेरे प्रति तेरा प्रेम अद्भुत था! वह स्‍त्री के प्रेम से बढ़कर था।</verse>
				<verse number="27">‘योद्धा कैसे धराशायी हो गए? कैसे युद्ध के शस्‍त्र नष्‍ट हो गए?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">इसके पश्‍चात् दाऊद ने प्रभु से यह पूछा, ‘क्‍या मैं यहूदा प्रदेश के किसी नगर में जा सकता हूँ?’ प्रभु ने उसको उत्तर दिया, ‘जा।’ दाऊद ने फिर पूछा, ‘मैं किस नगर में जाऊं?’ प्रभु ने कहा, ‘हेब्रोन नगर को जा।’</verse>
				<verse number="2">अत: दाऊद अपनी दोनों पत्‍नियों− यिज्रएल नगर की अहीनोअम और कर्मेल निवासी नाबाल की विधवा अबीगइल−के साथ वहाँ चला गया।</verse>
				<verse number="3">वह अपने प्रत्‍येक साथी को भी उसके पूरे परिवार के साथ ले गया। वे हेब्रोन के गांवों में रहने लगे।</verse>
				<verse number="4">तब यहूदा प्रदेश के निवासी वहाँ आए। उन्‍होंने दाऊद को यहूदा-पितृकुल का राजा अभिषिक्‍त किया। उन्‍होंने दाऊद को यह बताया, ‘याबेश-गिलआद नगर के नागरिकों ने शाऊल को दफना दिया है।’</verse>
				<verse number="5">अत: दाऊद ने याबेश-गिलआद के नागरिकों के पास दूतों के हाथ यह सन्‍देश भेजा: ‘तुमने अपने स्‍वामी शाऊल के साथ दयापूर्ण व्‍यवहार किया। तुमने उनको दफनाया। अत: प्रभु तुम्‍हारे इस कार्य के लिए तुम्‍हें आशिष दे।</verse>
				<verse number="6">अब प्रभु तुम्‍हारे साथ भी दयापूर्ण तथा सच्‍चा व्‍यवहार करे। तुमने यह भला कार्य किया, इसलिए मैं भी तुम्‍हारे साथ भलाई करूँगा</verse>
				<verse number="7">तुम्‍हारे हाथ मजबूत हों! तुम शूरवीर बनो! तुम्‍हारे स्‍वामी शाऊल मर गए हैं, और अब यहूदा के वंशजों ने मुझे अपना राजा अभिषिक्‍त किया है।’</verse>
				<verse number="8">शाऊल के सेनापति अब्‍नेर बेन-नेर ने शाऊल के पुत्र ईशबोशेत को अपने साथ लिया। उसने यर्दन नदी पार की, और उसे महनइम नगर ले गया।</verse>
				<verse number="9">वहाँ अब्‍नेर ने उसे गिलआद, अशूरी, यिज्रएल, एफ्रइम, बिन्‍यामिन और समस्‍त इस्राएल प्रदेश का राजा बना दिया।</verse>
				<verse number="10">जब शाऊल का पुत्र ईशबोशेत इस्राएल देश पर राज्‍य करने लगा, तब वह चालीस वर्ष का था। उसने दो वर्ष तक राज्‍य किया। किन्‍तु यहूदा के वंशजों ने दाऊद का अनुसरण किया।</verse>
				<verse number="11">दाऊद ने हेब्रोन नगर में यहूदा के वंशजों पर साढ़े सात वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="12">नेर का पुत्र अब्‍नेर तथा शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के दरबारी महनइम नगर से निकल कर गिबओन नगर को गए।</verse>
				<verse number="13">सरूयाह का पुत्र योआब और दाऊद के दरबारी भी अपने नगर से बाहर निकले और उनसे गिबओन के जलाशय पर मिले। अब्‍नेर तथा ईशबोशेत के दरबारी जलाशय की एक ओर तथा योआब और दाऊद के दरबारी जलाशय की दूसरी ओर बैठ गए।</verse>
				<verse number="14">अब्‍नेर ने योआब से कहा, ‘हमारे और तुम्‍हारे सैनिक उठें, और हमारे सम्‍मुख द्वन्‍द्वयुद्ध का खेल प्रदर्शित करें।’ अत: योआब ने आदेश दिया, ‘सैनिको, उठो!’</verse>
				<verse number="15">अत: वे उठे। उनकी गणना की गई: ईशबोशेत की ओर से बिन्‍यामिन कुल के बारह सैनिक, और दाऊद के दरबारियों में से बारह।</verse>
				<verse number="16">प्रत्‍येक सैनिक ने अपने विपक्षी का सिर पकड़ा, और उसकी पसली में अपनी तलवार भोंक दी। यों वे एक-साथ भूमि पर गिर पड़े। इस कारण उस स्‍थान का नाम हेल्‍कत-हस्‍सूरीम पड़ गया। वह गिबओन में है।</verse>
				<verse number="17">उस दिन घमासान युद्ध हुआ। अब्‍नेर और इस्राएली सैनिक दाऊद के दरबारियों के सम्‍मुख हार गए।</verse>
				<verse number="18">सरूयाह के तीन पुत्र−योआब, अबीशय और असाएल−वहाँ थे। असाएल जंगली चिकारा के समान तेज दौड़ने वाला था।</verse>
				<verse number="19">उसने अब्‍नेर का पीछा किया। जब वह अब्‍नेर के पीछे दौड़ा, तब असाएल मार्ग की न दाहिनी ओर मुड़ा और न बाईं ओर।</verse>
				<verse number="20">अब्‍नेर ने पीछे मुड़कर देखा। उसने पूछा, ‘असाएल, क्‍या तुम हो?’ असाएल ने उत्तर दिया, ‘हाँ, मैं हूँ।’</verse>
				<verse number="21">अब्‍नेर ने उससे कहा, ‘तुम अपने दाहिने अथवा बाएं हाथ पर मुड़कर किसी अन्‍य सैनिक को पकड़ लो, और उसके शस्‍त्र छीन लो।’ परन्‍तु असाएल ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="22">अब्‍नेर ने असाएल से फिर कहा, ‘मेरा पीछा करना छोड़ दो। मैं तुम पर वार कर तुम्‍हें धराशायी करना नहीं चाहता। मैं तुम्‍हारे भाई योआब को अपना मुँह कैसे दिखा सकूँगा?’</verse>
				<verse number="23">परन्‍तु असाएल ने वापस लौटना स्‍वीकार नहीं किया। अत: अब्‍नेर ने उसके पेट में भाले का कुन्‍दा मारा। भाला उसके पार हो गया। वह वहीं भूमि पर गिर पड़ा, और तत्‍काल मर गया। जिस स्‍थान पर असाएल गिरकर मरा, वहाँ पहुँचकर लोग खड़े रह गए।</verse>
				<verse number="24">तब योआब और अबीशय ने अब्‍नेर का पीछा किया। वे सूर्यास्‍त के समय अम्‍माह की पहाड़ी पर पहुँचे। यह घाटी की पूर्व दिशा में कीअह के मार्ग पर है।</verse>
				<verse number="25">बिन्‍यामिन कुल के लोग अब्‍नेर के नेतृत्‍व में एकत्र हो गए। उन्‍होंने एक दल बना लिया। वे अम्‍माह पहाड़ी के शिखर पर खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="26">अब्‍नेर ने योआब को पुकारा, और उससे यह कहा, ‘क्‍या तलवार सदा चलती रहेगी? क्‍या तुम नहीं जानते हो कि इसका अन्‍त बुरा होगा? तुम कब तक अपने सैनिकों को आज्ञा नहीं दोगे कि वे अपने जाति-भाइयों का पीछा करना छोड़ दें और लौट जाएँ?’</verse>
				<verse number="27">योआब ने कहा, ‘जीवन्‍त परमेश्‍वर की सौगन्‍ध! यदि तुमने यह न कहा होता, तो निस्‍सन्‍देह मेरे ये सैनिक अपने जाति-भाइयों का पीछा सबेरे तक करते।’</verse>
				<verse number="28">अत: योआब ने नरसिंघा फूंका और सब सैनिक रुक गए। उन्‍होंने इस्राएलियों का पीछा नहीं किया और न उनसे फिर युद्ध ही किया।</verse>
				<verse number="29">अब्‍नेर और उसके सैनिक रात भर अराबाह मैदान में चलते रहे। उन्‍होंने यर्दन नदी पार की। वे दोपहर तक चलते रहे तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने महनइम नगर में प्रवेश किया।</verse>
				<verse number="30">योआब ने अब्‍नेर का पीछा करना छोड़ दिया। उसने अपने सब लोगों को एकत्र किया। जब उसने उनकी हाजिरी ली, तब पता चला कि असाएल के अतिरिक्‍त दाऊद के सैनिकों में से उन्नीस सैनिक लापता हैं।</verse>
				<verse number="31">किन्‍तु दाऊद के सैनिकों ने अब्‍नेर के तीन सौ साठ बिन्‍यामिनी सैनिक मार डाले थे।</verse>
				<verse number="32">उन्‍होंने असाएल का शव उठाया, और उसको उसके पिता की कबर में, जो बेतलेहम नगर में थी, गाड़ दिया। योआब और उसके सैनिक रात भर चलते रहे। जब वे हेब्रोन नगर में पहुँचे तब सूर्योदय हुआ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">शाऊल के राज-परिवार तथा दाऊद के राज-परिवार के मध्‍य बहुत समय तक युद्ध जारी रहा। दाऊद अधिकाधिक शक्‍तिशाली बनता गया और शाऊल का राज-परिवार धीरे-धीरे शक्‍तिहीन होता गया।</verse>
				<verse number="2">ये पुत्र दाऊद को हेब्रोन नगर में उत्‍पन्न हुए थे: ज्‍येष्‍ठ पुत्र अम्‍नोन था, जो यिज्रएल नगर की रहनेवाली अहीनोअम से उत्‍पन्न हुआ था।</verse>
				<verse number="3">दूसरा पुत्र किलआब था, जो कर्मेल के नाबाल की विधवा अबीगइल से उत्‍पन्न हुआ था। तीसरा पुत्र अबशालोम था, जो गशूर नगर के राजा तलमय की पुत्री माकाह से उत्‍पन्न हुआ था।</verse>
				<verse number="4">चौथा पुत्र अदोनियाह, हग्‍गीत से; पांचवाँ पुत्र शफटयाह, अबीटल से और</verse>
				<verse number="5">छठा पुत्र यित्राम, एग्‍लाह नामक दाऊद की पत्‍नी से उत्‍पन्न हुआ था। ये ही पुत्र दाऊद को हेब्रोन नगर में उत्‍पन्न हुए थे।</verse>
				<verse number="6">जब शाऊल के राज-परिवार तथा दाऊद के राज-परिवार के मध्‍य युद्ध जारी था, तब यह घटना घटी। अब्‍नेर शाऊल के राज-परिवार में प्रमुख शक्‍तिशाली व्यक्‍ति बन गया था।</verse>
				<verse number="7">शाऊल की एक रखेल थी। उसका नाम रिस्‍पाह था। वह अय्‍याह की पुत्री थी। अब्‍नेर ने उसको रख लिया। ईशबोशेत ने अब्‍नेर से कहा, ‘आपने मेरे पिता की रखेल से सम्‍भोग क्‍यों किया?’</verse>
				<verse number="8">अब्‍नेर ईशबोशेत के ये शब्‍द सुनकर भड़क उठा। उसने कहा, ‘क्‍या मैं यहूदा की दहलीज का कुत्ता हूँ? आज तक मैं तुम्‍हारे पिता शाऊल के राज-परिवार के प्रति, उनके भाइयों और मित्रों के प्रति प्रेमपूर्ण व्‍यवहार करता रहा। तुम्‍हें दाऊद के हाथ में पड़ने नहीं दिया। फिर भी आज तुमने एक स्‍त्री के विषय में मुझ पर दोष लगाया।</verse>
				<verse number="9">अब जो शपथ प्रभु परमेश्‍वर ने दाऊद से खाई थी, कि वह शाऊल के राज-परिवार से राज्‍य-सत्ता वापस ले लेगा, और इस्राएल एवं यहूदा प्रदेश पर, दान नगर से बएर-सेबा तक, दाऊद की राज्‍य-सत्ता स्‍थापित करेगा−यदि मैं परमेश्‍वर की इस शपथ को पूरा न करूँ, तो परमेश्‍वर मुझ-अब्‍नेर से कठोर से कठोर व्‍यवहार करे।’</verse>
				<verse number="10"></verse>
				<verse number="11">ईशबोशेत अब्‍नेर से डर गया। वह उसे पलट कर एक शब्‍द भी न बोल सका।</verse>
				<verse number="12">अब्‍नेर ने दूतों के हाथ दाऊद को हेब्रोन नगर में यह सन्‍देश भेजा, ‘यह देश किसका है? मेरे साथ सन्‍धि स्‍थापित करो। तब मैं सब इस्राएली लोगों को तुम्‍हारी ओर मोड़ने में तुम्‍हें सहयोग दूँगा।’</verse>
				<verse number="13">दाऊद ने कहा, ‘बहुत अच्‍छा! मैं तुम्‍हारे साथ सन्‍धि स्‍थापित करूँगा; पर तुमसे एक बात कहना चाहता हूँ। जब तुम मुझसे मिलने आओगे, तब शाऊल की पुत्री मीकल को लाना। अन्‍यथा तुम मेरे दर्शन नहीं कर सकोगे।’</verse>
				<verse number="14">तत्‍पश्‍चात् दाऊद ने शाऊल के पुत्र ईशबोशेत को दूतों के हाथ यह सन्‍देश भेजा, ‘मेरी पत्‍नी मीकल मुझे लौटा दीजिए। मैंने उसे सौ पलिश्‍ती सैनिकों के लिंग की खलड़ी के बदले में प्राप्‍त किया था।’</verse>
				<verse number="15">अत: ईशबोशेत ने दूत भेजे। उन्‍होंने मीकल के पति पल्‍टीएल बेन-लाइश से मीकल को छीन लिया।</verse>
				<verse number="16">पर मीकल का पति उसके साथ चला। वह बहूरीम नगर तक मीकल के पीछे-पीछे रोते हुए गया। किन्‍तु जब अब्‍नेर ने उससे कहा, ‘अब लौट जाओ’ तब वह लौट गया।</verse>
				<verse number="17">अब्‍नेर ने इस्राएल प्रदेश के धर्म-वृद्धों से विचार-विमर्श किया। उसने कहा, ‘तुम बहुत समय से इस बात का प्रयत्‍न कर रहे हो कि दाऊद तुम्‍हारा राजा बने।</verse>
				<verse number="18">प्रभु ने दाऊद के विषय में यह कहा है, “मैं अपने सेवक दाऊद के द्वारा अपने निज लोग इस्राएलियों को पलिश्‍ती जाति के हाथ से, उनके समस्‍त शत्रुओं के हाथ से, मुक्‍त करूँगा।” अब तुम यह कार्य पूरा करे।’</verse>
				<verse number="19">अब्‍नेर ने बिन्‍यामिन कुल के वंशजों से भी ये ही बातें कहीं। इस प्रकार जो निर्णय इस्राएलियों तथा बिन्‍यामिन कुल के लोगों को अपनी दृष्‍टि में उचित लगा, उसको बताने के लिए अब्‍नेर दाऊद के पास हेब्रोन नगर गया।</verse>
				<verse number="20">अब्‍नेर हेब्रोन नगर में दाऊद के पास पहुँचा। उसके साथ बीस सैनिक थे। दाऊद ने अब्‍नेर तथा उसके साथी सैनिकों को भोज दिया।</verse>
				<verse number="21">भोज के बाद अब्‍नेर ने दाऊद से कहा, ‘अब मैं जाऊंगा। मैं जाकर समस्‍त इस्राएली सैनिकों को अपने स्‍वामी, अपने राजा के पास एकत्र करूँगा। वे आपके साथ सन्‍धि करेंगे। तब आप अपनी इच्‍छा के अनुसार सब पर राज्‍य कर सकेंगे।’ दाऊद ने अब्‍नेर को विदा किया और वह सकुशल लौट गया।</verse>
				<verse number="22">योआब तथा दाऊद के सैनिक छापा मार कर लौटे। वे अपने साथ लूट का बहुत माल भी लाए। उस समय अब्‍नेर दाऊद के साथ हेब्रोन नगर में नहीं था। दाऊद ने उसे विदा कर दिया था, और वह सकुशल चला गया था।</verse>
				<verse number="23">जब योआब और उसके साथ के सैनिक आए, तब लोगों ने योआब को बताया, ‘अब्‍नेर बेन-नेर राजा दाऊद के पास आया था। राजा ने उसे भोज दिया था और अब उसको सकुशल विदा कर दिया है।’</verse>
				<verse number="24">योआब राजा दाऊद के पास गया। उसने कहा, ‘यह आपने क्‍या किया! अब्‍नेर आपके पास आया और आपने उसे सकुशल जाने दिया। क्‍यों?</verse>
				<verse number="25">क्‍या आप अब्‍नेर बेन-नेर को नहीं जानते हैं? वह आपको धोखा देने, आपके आक्रमण की योजनाओं का पता लगाने के लिए आया था। वह यह बात जानने के लिए आया था कि आप क्‍या कर रहे हैं।’</verse>
				<verse number="26">योआब दाऊद के दरबार से बाहर निकला। उसने अब्‍नेर के पीछे दूत भेजे। दूत अब्‍नेर को सीराह के जल-कुण्‍ड के पास से वापस ले आए। दाऊद को इस बात का पता नहीं चला।</verse>
				<verse number="27">अब्‍नेर हेब्रोन नगर को लौटा। योआब उससे एकान्‍त में बात करने के लिए उसे फाटक की पौर में ले गया। वहाँ योआब ने अपने भाई असाएल के रक्‍त का प्रतिशोध लेने के लिए अब्‍नेर के पेट में वार किया। अब्‍नेर तत्‍काल मर गया।</verse>
				<verse number="28">कुछ समय पश्‍चात् दाऊद ने यह सुना। उसने कहा, ‘मैं और मेरा राज्‍य अब्‍नेर बेन-नेर की हत्‍या के लिए प्रभु की दृष्‍टि में सदा निर्दोष रहेंगे।</verse>
				<verse number="29">इस हत्‍या का दोष योआब और उसके समस्‍त पितृकुल के सिर पर पड़े। योआब का पितृकुल स्राव रोग से मुक्‍त न हो। उसके पितृकुल में कोढ़ी हों, बैसाखी के सहारे चलनवाले लंगड़े हों। उसके कुल के पुरुष तलवार से मारे जाएँ। उसका पितृकुल रोटी के अभाव में भूखा मर जाए।’</verse>
				<verse number="30">योआब और उसके भाई अबीशय ने अब्‍नेर का वध किया था; क्‍योंकि अब्‍नेर ने उनके भाई असाएल को गिबओन के युद्ध में मार डाला था।</verse>
				<verse number="31">राजा दाऊद ने योआब और उसके साथ के सब सैनिकों को यह आदेश दिया, ‘मृत्‍यु-शोक प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़ो, कमर में टाट के वस्‍त्र पहिनो, और अब्‍नेर के शव के सम्‍मुख शोक मनाओ।’ दाऊद अर्थी के पीछे-पीछे गया।</verse>
				<verse number="32">उन्‍होंने अब्‍नेर को हेब्रोन नगर में दफनाया। राजा दाऊद अब्‍नेर की कबर पर फूट-फूटकर रोया। सब लोग भी रोए।</verse>
				<verse number="33">राजा दाऊद ने अब्‍नेर के लिए यह शोक-गीत गाया: ‘क्‍या अब्‍नेर को मूर्ख के सदृश मरना था?</verse>
				<verse number="34">ओ अब्‍नेर, तेरे हाथ नहीं बंधे थे, न तेरे पैरों में बेड़ियाँ पड़ी थीं; फिर भी तू धराशायी हो गया, जैसे कोई व्यक्‍ति धोखेबाज मनुष्‍यों के सम्‍मुख होता है!’ तब लोग उसके लिए फिर रोने लगे।</verse>
				<verse number="35">अभी दिन का समय था। लोग दाऊद को भोजन कराने के लिए आए। परन्‍तु दाऊद ने यह शपथ खाई, ‘यदि मैं सूर्यास्‍त के पहले भोजन अथवा अन्‍य वस्‍तु खाऊं तो परमेश्‍वर मेरे साथ अपनी इच्‍छा के अनुसार कठोर व्‍यवहार करे।’</verse>
				<verse number="36">सब लोगों ने इस बात पर ध्‍यान दिया। उन्‍हें यह बात पसन्‍द आई। जो कुछ राजा दाऊद ने किया, वह सब लोगों को भला लगा।</verse>
				<verse number="37">उस दिन सब लोगों को, समस्‍त इस्राएलियों को ज्ञात हुआ कि अब्‍नेर बेन-नेर की हत्‍या में राजा का हाथ नहीं है।</verse>
				<verse number="38">राजा दाऊद ने अपने दरबारियों से कहा, ‘तुम जानते हो कि आज इस्राएली राष्‍ट्र में एक सामन्‍त, एक महापुरुष मर गया।</verse>
				<verse number="39">यद्यपि मैं अभिषिक्‍त राजा हूँ, तो भी आज मैं कमजोर हूँ। ये लोग, सरूयाह के पुत्र कठोर हैं। ये मेरे वश के बाहर हैं। प्रभु ही बुराई करनेवाले को उसकी बुराई के अनुसार बदला दे!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">जब शाऊल के पुत्र ईशबोशेत ने सुना कि हेब्रोन नगर में अब्‍नेर मर गया, तब उसके हाथ-पैर ढीले पड़ गए। समस्‍त इस्राएल प्रदेश आतंकित हो गया।</verse>
				<verse number="2">ईशबोशेत के पास दो सैनिक थे जो छापामार दल के नेता थे। एक का नाम बानाह और दूसरे का नाम रेकाब था। वे बेरोत नगर के रहने वाले बिन्‍यामिन कुल के रिम्‍मोन नामक व्यक्‍ति के पुत्र थे। बेरोत की गणना बिन्‍यामिन कुल के क्षेत्र में की जाती है।</verse>
				<verse number="3">बेरोत नगर के निवासी गित्तइम नगर को भाग गए थे। वे वहाँ आज भी प्रवासी के रूप में निवास करते हैं।</verse>
				<verse number="4">शाऊल के पुत्र योनातन का एक पुत्र था। वह दोनों पैरों से लगड़ा हो गया था। जब यिज्रएल नगर से शाऊल और योनातन की मृत्‍यु का समाचार आया, तब वह पांच वर्ष का था। उसकी धाय ने उसे उठाया, और वह भागी। परन्‍तु धाय के उतावली से भागने के कारण बालक भूमि पर गिर गया, और उसके पैर टूट गए। उसका नाम मफीबोशेत था।</verse>
				<verse number="5">एक दिन बेरोत नगर निवासी रिम्‍मोन के दोनों पुत्रों, रेकाब और बानाह, ने प्रस्‍थान किया। वे तेज धूप के समय ईशबोशेत के महल में आए। वह दोपहर को आराम कर रहा था।</verse>
				<verse number="6">द्वार-रक्षिका गेहूँ बीन रही थी। वह ऊंघने लगी, और तब सो गई। रेकाब और उसका भाई बानाह चुपचाप भीतर घुस गए।</verse>
				<verse number="7">वे महल के भीतर आए। ईशबोशेत अपने शयन-कक्ष में पलंग पर सो रहा था। उन्‍होंने उस पर प्रहार किया, और उसे मार डाला। उन्‍होंने उसका सिर काट लिया। वे उसका सिर लेकर चले गए। वे अराबाह के मार्ग पर रात भर चलते रहे।</verse>
				<verse number="8">वे हेब्रोन नगर में दाऊद के पास ईशबोशेत का सिर ले गए। उन्‍होंने राजा दाऊद से यह कहा, ‘महाराज, आपके प्राण की ताक में रहनेवाले, आपके शत्रु शाऊल के पुत्र ईशबोशेत का सिर प्रस्‍तुत है। आज हमारे स्‍वामी, महाराज के लिए प्रभु ने शाऊल और उसके वंश से बदला ले लिया।’</verse>
				<verse number="9">दाऊद ने बेरोत-वासी रिम्‍मोन के पुत्रों रेकाब और उसके भाई बानाह को यह उत्तर दिया, ‘मेरे प्राण को सब विपत्तियों से मुक्‍त करनेवाले जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध!</verse>
				<verse number="10">मुझे किसी ने बताया, “महाराज शाऊल मर गए!” वह सोचता था कि उसने मुझे शुभ सन्‍देश सुनाया है। परन्‍तु मैंने उसको पकड़ा और सिक्‍लग नगर में उसका वध कर दिया। मैंने उसके शुभ सन्‍देश का उसको यह “पुरस्‍कार” दिया।</verse>
				<verse number="11">अब यदि डाकू किसी धार्मिक व्यक्‍ति की उसके घर में, उसके पलंग पर हत्‍या कर दें, तो मैं उनको कितना अधिक “पुरस्‍कार” दूँगा! क्‍या मैं उस धार्मिक व्यक्‍ति के रक्‍त का प्रतिशोध तुमसे नहीं लूँगा? क्‍या मैं तुम्‍हें धरती से मिटा नहीं डालूँगा?’</verse>
				<verse number="12">अत: दाऊद ने सैनिकों को आदेश दिया, और उन्‍होंने रेकाब और बानाह का वध कर दिया। उनके हाथ-पैर काट डाले और उनके शव हेब्रोन के जल-कुण्‍ड के पास लटका दिए। उन्‍होंने ईशबोशेत के सिर को उठाया, और उसको हेब्रोन नगर में अब्‍नेर की कबर में गाड़ दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">तब इस्राएल के सब कुलों के लोग हेब्रोन नगर में दाऊद के पास आए। उन्‍होंने कहा, ‘सुनिए, हम आप की ही हड्डी और मांस हैं!</verse>
				<verse number="2">पहले भी, जब शाऊल हमारे राजा थे, आप ही इस्राएली सेना को युद्ध में ले जाने और वापस लाने में उसका नेतृत्‍व करते थे। प्रभु ने आप से कहा है, “तू मेरे निज लोग, इस्राएलियों का मेषपाल होगा। तू ही इस्राएली राष्‍ट्र का अगुआ होगा।” ’</verse>
				<verse number="3">अत: इस्राएली कुलों के सब धर्मवृद्ध हेब्रोन नगर में राजा दाऊद के पास आए। राजा दाऊद ने उनके साथ हेब्रोन नगर में प्रभु के सम्‍मुख सन्‍धि की। उन्‍होंने दाऊद को इस्राएली प्रदेश का भी राजा बनाने के लिए उसका अभिषेक किया।</verse>
				<verse number="4">जब दाऊद ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह तीस वर्ष का था। उसने चालीस वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="5">उसने हेब्रोन नगर में यहूदा प्रदेश पर साढ़े सात वर्ष तथा यरूशलेम नगर में समस्‍त इस्राएल प्रदेश तथा यहूदा प्रदेश पर तैंतीस वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="6">राजा दाऊद ने अपने सैनिकों के साथ यबूसी जाति के विरुद्ध यरूशलेम नगर पर आक्रमण कर दिया। यबूसी यरूशलेम नगर के मूल निवासी थे। उन्‍होंने दाऊद से एक बार कहा था, ‘तुम यहाँ प्रवेश नहीं कर सकते। हमारे अन्‍धे और लंगड़े व्यक्‍ति भी तुम्‍हें प्रवेश नहीं करने देंगे।’ वे यह सोचते थे, ‘दाऊद यहाँ कभी प्रवेश नहीं कर सकेगा।’</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु दाऊद ने सियोन गढ़ पर अधिकार कर लिया। वह आज दाऊदपुर कहलाता है।</verse>
				<verse number="8">उस दिन दाऊद ने यह कहा, ‘जो व्यक्‍ति यबूसियों पर आक्रमण करेगा, वह पानी की सुरंग के मार्ग से गढ़ कर चढ़ेगा। दाऊद इन लंगड़ों और अंधों से हृदय से घृणा करता है!’ इसलिए यह कहावत प्रचलित है: ‘अन्‍धे और लंगड़े व्यक्‍ति मन्‍दिर में प्रवेश नहीं कर सकते।’</verse>
				<verse number="9">दाऊद सियोन गढ़ में रहने लगा। उसने उसका नाम दाऊदपुर रखा। उसने उसके चारों ओर एक परकोटा बनाया, जो मिल्‍लो से भीतर की ओर गया था।</verse>
				<verse number="10">दाऊद क्रमश: महान् होता गया। स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्‍वर उसके साथ था।</verse>
				<verse number="11">सोर देश के राजा हीराम ने दाऊद के पास दूत, तथा देवदार की लकड़ी, बढ़ई और राजमिस्‍त्री भेजे। उन्‍होंने दाऊद के लिए एक महल बनाया।</verse>
				<verse number="12">तब दाऊद को ज्ञात हुआ कि प्रभु ने उसे इस्राएल देश पर राजा के रूप में सुदृढ़ कर दिया है, और अपने निज लोग इस्राएलियों के हितार्थ उसके राज्‍य को उन्नत किया है।</verse>
				<verse number="13">हेब्रोन नगर से आने के पश्‍चात् दाऊद ने यरूशलेम नगर में अनेक स्‍त्रियों को अपनी पत्‍नी तथा रखेल बनाया, जिनसे अन्‍य पुत्र और पुत्रियाँ उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="14">जो पुत्र-पुत्रियाँ यरूशलेम में उत्‍पन्न हुए थे, उनके ये नाम हैं: शम्‍मूअ, शोबाब, नातान, सुलेमान,</verse>
				<verse number="15">यिभहार, एलीशूअ, नेपेग, यापीअ,</verse>
				<verse number="16">एलीशामा, एल्‍यादा और एलीपेलेट।</verse>
				<verse number="17">जब पलिश्‍ती सेना ने यह सुना कि सम्‍पूर्ण इस्राएल देश पर राजा के रूप में दाऊद का अभिषेक किया गया है, तब वे दाऊद की खोज में निकले। दाऊद ने यह सुना। वह गढ़ के भीतर चला गया।</verse>
				<verse number="18">पलिश्‍ती सैनिक आए। वे रपाईम घाटी में फैल गए।</verse>
				<verse number="19">दाऊद ने प्रभु से पूछा, ‘क्‍या मैं पलिश्‍तियों पर आक्रमण करूँ? क्‍या तू उन्‍हें मेरे हाथ में सौंप देगा?’ प्रभु ने दाऊद से कहा, ‘आक्रमण कर। मैं निश्‍चय ही पलिश्‍तियों को तेरे हाथ में सौंप दूँगा।’</verse>
				<verse number="20">अत: दाऊद बअल-परासीम में आया। वहाँ उसने पलिश्‍तियों को पराजित कर दिया। तब दाऊद ने यह कहा, ‘जैसे जल बांध को तोड़ देता है, वैसे ही प्रभु ने मेरे सम्‍मुख मेरे शत्रुओं की व्‍यूह-रचना तोड़ दी।’ इस कारण उस स्‍थान का नाम ‘बअल-परासीम’ पड़ गया।</verse>
				<verse number="21">पलिश्‍ती सैनिक अपने देवताओं की मूर्तियाँ वहीं छोड़ कर भाग गए। अत: दाऊद और उसके सैनिक उनको उठाकर ले आए।</verse>
				<verse number="22">पलिश्‍ती सेना ने पुन: आक्रमण किया। सैनिक रपाईम घाटी में फैल गए।</verse>
				<verse number="23">दाऊद ने प्रभु से पूछा। प्रभु ने उससे कहा, ‘तू सामने से आक्रमण मत करना; बल्‍कि उनके पीछे से उन्‍हें घेरना, और मोखा वृक्षों के सामने से उन पर हमला करना।</verse>
				<verse number="24">जब तू मोखा वृक्षों के शिखरों पर पग-ध्‍वनि सुनेगा, तब तू अविलम्‍ब आगे बढ़ना; क्‍योंकि उस समय प्रभु पलिश्‍ती सैन्‍य-दल का संहार करने के लिए तेरे आगे-आगे जाएगा।’</verse>
				<verse number="25">जैसा प्रभु ने दाऊद को आदेश दिया था, उसने वैसा ही किया। उसने गिब्ओन नगर से गेजेर नगर तक पलिश्‍तियों का संहार किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">दाऊद ने इस्राएली राष्‍ट्र के तीस हजार सैनिक फिर एकत्र किए।</verse>
				<verse number="2">वह अपने सब सैनिकों के साथ यहूदा प्रदेश के बालाह नगर को गया कि वे वहाँ से परमेश्‍वर की मंजूषा लाएँ। उसको ‘करूबों पर विराजने वाले स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की मंजूषा’ के नाम से पुकारा जाता है।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने परमेश्‍वर की मंजूषा को एक नई गाड़ी पर चढ़ाया और अबीनादब के घर से बाहर निकाला। उसका घर एक पहाड़ी टीले पर था। अबीनादब के पुत्र ऊज्‍जाह और अह्यो नई गाड़ी को हांक रहे थे।</verse>
				<verse number="4">ऊज्‍जाह परमेश्‍वर की मंजूषा की बगल में और अह्यो उसके आगे चल रहा था।</verse>
				<verse number="5">दाऊद और इस्राएल के सब कुलों के लोग प्रभु के सम्‍मुख वीणा, सारंगी, डफ, डमरू और झांझ की ताल पर पूरे उत्‍साह से नाच-गा रहे थे।</verse>
				<verse number="6">जब वे नाकोन नामक किसान के खलियान पर पहुँचे, तब बैलों को ठोकर लगी। अत: ऊज्‍जाह ने परमेश्‍वर की मंजूषा की ओर अपना हाथ बढ़ाया, और उसको पकड़ लिया।</verse>
				<verse number="7">ऊज्‍जाह के प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठा। परमेश्‍वर ने उसकी इस असावधानी के कारण वहीं उस पर प्रहार किया, और वह परमेश्‍वर की मंजूषा के पास ही मर गया।</verse>
				<verse number="8">दाऊद को क्रोध आया; क्‍योंकि प्रभु इस प्रकार ऊज्‍जाह पर टूट पड़ा था। इस कारण उस स्‍थान को आज भी पेरस-ऊज्‍जाह कहा जाता है।</verse>
				<verse number="9">उस दिन दाऊद प्रभु से डर गया। उसने कहा, ‘प्रभु की मंजूषा कैसे मेरे पास आ सकती है?’</verse>
				<verse number="10">अत: उसने निश्‍चय किया कि वह प्रभु की मंजूषा को दाऊदपुर में नहीं ले जाएगा। वह उसको गत नगर के निवासी ओबेद-एदोम के घर में ले गया।</verse>
				<verse number="11">प्रभु की मंजूषा गत नगर के निवासी ओबेद-एदोम के घर में तीन महीने तक रही। प्रभु ने ओबेद-एदोम तथा उसके समस्‍त परिवार को आशिष दी।</verse>
				<verse number="12">किसी ने यह बात राजा दाऊद को बताई, ‘प्रभु परमेश्‍वर ने अपनी मंजूषा के कारण ओबेद-एदोम के परिवार, तथा उसके पास जो कुछ है, उस पर आशिष की है।’ अत: दाऊद गया। वह आनन्‍द के साथ परमेश्‍वर की मंजूषा ओबेद-एदोम के घर से दाऊदपुर में ले आया।</verse>
				<verse number="13">जब प्रभु की मंजूषा उठाने वाले छ: कदम आगे चल चुके, तब दाऊद ने एक बैल और मोटी भेड़ की बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="14">दाऊद ने प्रभु के सम्‍मुख पूरे उत्‍साह से नृत्‍य किया। वह कमर में सूती लुंगी पहिने हुए था।</verse>
				<verse number="15">इस प्रकार दाऊद और इस्राएल के सब कुलों के लोग जय-जयकार करते और नरसिंघा फूंकते हुए प्रभु की मंजूषा ले आए।</verse>
				<verse number="16">जब प्रभु की मंजूषा ने दाऊदपुर में प्रवेश किया, तब शाऊल की पुत्री मीकल ने खिड़की से झांका। उसने देखा कि राजा दाऊद प्रभु के सम्‍मुख उछल-कूद रहा है, नाच रहा है। उसने अपने हृदय में दाऊद का तिरस्‍कार किया।</verse>
				<verse number="17">वे प्रभु की मंजूषा को भीतर लाए। दाऊद ने उसके लिए एक तम्‍बू गाड़ा था। उन्‍होंने उसको तम्‍बू के भीतर उसके निर्धारित स्‍थान पर प्रतिष्‍ठित कर दिया। दाऊद ने प्रभु के सम्‍मुख अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि अर्पित की।</verse>
				<verse number="18">जब वह अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि चढ़ा चुका, तब उसने स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के नाम से लोगों को आशिष दी।</verse>
				<verse number="19">उसने सब लोगों को, इस्राएली समाज के हर पुरुष और स्‍त्री को एक रोटी, खजूर और किशमिश की रोटी बांटी। तब सब लोग अपने-अपने घर चले गए।</verse>
				<verse number="20">दाऊद अपने परिवार को आशिष देने के लिए महल को लौटा। शाऊल की पुत्री मीकल उससे भेंट करने के लिए महल से बाहर निकली। उसने कहा, ‘आज इस्राएल देश के महाराज ने स्‍वयं को कितना सम्‍मानित किया! जैसे गंवार व्यक्‍ति निर्लज्‍ज होकर अपने को नंगा करता है, वैसे ही आपने अपने सेवकों की दासियों के सामने स्‍वयं को नंगा किया!’</verse>
				<verse number="21">दाऊद ने मीकल से कहा, ‘मैं लोगों के लिए नहीं, वरन् प्रभु के लिए नाच रहा था। जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! मैं प्रभु के सम्‍मुख पुन: नाचूँगा, जिसने तुम्‍हारे पिता और उसके राज-परिवार के व्यक्‍तियों की अपेक्षा मुझे चुना और अपने निज लोगों पर, इस्राएल देश का अगुआ नियुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="22">मैं प्रभु के लिए इससे अधिक निम्‍न आचरण करूँगा। मैं तुम्‍हारी दृष्‍टि में भले ही नीच ठहरूँ; किन्‍तु जिन दासियों का तुमने उल्‍लेख किया है, वे मेरा सम्‍मान करेंगी।’</verse>
				<verse number="23">अत: शाऊल की पुत्री मीकल को मृत्‍यु के दिन तक सन्‍तान नहीं हुई!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">राजा दाऊद अपने महल में रहने लगा। प्रभु ने उसके चारों ओर के शत्रुओं से उसे शान्‍ति प्रदान की।</verse>
				<verse number="2">एक दिन राजा दाऊद ने नबी नातान से यह कहा, ‘देखिए, मैं तो देवदार के महल में रहता हूँ, परन्‍तु परमेश्‍वर की मंजूषा तम्‍बू के भीतर पड़ी है।’</verse>
				<verse number="3">नातान ने राजा से कहा, ‘जाइए; जो कुछ आपके हृदय में है, उसको आप कर डालिए; क्‍योंकि प्रभु आपके साथ है।’</verse>
				<verse number="4">उसी रात को प्रभु का यह सन्‍देश नातान को सुनाई दिया:</verse>
				<verse number="5">‘जा, और मेरे सेवक दाऊद से यह कह, “प्रभु यों कहता है: क्‍या तू मेरे निवास के लिए भवन बनाएगा?</verse>
				<verse number="6">जिस दिन मैंने इस्राएली समाज को मिस्र देश से बाहर निकाला, उस दिन से आज तक मैं भवन में नहीं रहा। मैं तम्‍बू और शिविरों में यात्रा करता रहा।</verse>
				<verse number="7">जहाँ-जहाँ मैंने इस्राएली समाज के साथ यात्रा की, क्‍या मैंने इस्राएलियों के शासकों से, जिन्‍हें मैंने ही अपने निज लोग, इस्राएलियों की देख-भाल के लिए नियुक्‍त किया था, कभी यह कहा था ‘तुमने मेरे लिए देवदार का भवन क्‍यों नहीं बनाया?’ ”</verse>
				<verse number="8">अत: अब तू मेरे सेवक दाऊद से यों कहना: “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: मैंने तुझे चरागाह से निकाला। भेड़-बकरियों के पीछे जाने से रोका कि तुझे अपने निज लोग इस्राएलियों का अगुआ बनाऊं।</verse>
				<verse number="9">जहाँ-जहाँ तू गया, मैं तेरे साथ रहा। मैंने तेरे शत्रुओं को नष्‍ट किया। अब मैं तेरे नाम को पृथ्‍वी के महान् नामों के सदृश महान् करूँगा।</verse>
				<verse number="10">मैं अपने निज लोग इस्राएलियों के लिए एक स्‍थान निर्धारित करूँगा। मैं उन्‍हें वहाँ बसाऊंगा जिससे वे अपने स्‍थान में निवास करेंगे, और उन्‍हें फिर नहीं सताया जाएगा। दुर्जन उन्‍हें फिर दु:ख नहीं देंगे, जैसे वे पहले करते थे,</verse>
				<verse number="11">जब मैंने अपने निज लोग, इस्राएलियों के लिए शासक नियुक्‍त किए थे। मैं तेरे सब शत्रुओं से तुझे शान्‍ति प्रदान करूँगा। इसके अतिरिक्‍त मैं-प्रभु तुझ पर यह बात प्रकट करता हूँ: मैं-प्रभु तुझे ‘भवन’ बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="12">जब तेरी आयु पूरी हो जाएगी, और तू अपने मृत पूर्वजों के साथ सो जाएगा, तब मैं तेरे पश्‍चात् तेरे वंश को, तेरी देह के फल को उत्तराधिकारी नियुक्‍त करूँगा, और उसके राज्‍य को सुदृढ़ बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="13">वह मेरे नाम के निवास के लिए भवन बनाएगा। मैं उसके राज्‍य-सिंहासन को सदा-सर्वदा के लिए सुदृढ़ कर दूँगा।</verse>
				<verse number="14">मैं उसका पिता होऊंगा, और वह मेरा पुत्र होगा। यदि वह अधर्म करेगा तो मैं मनुष्‍यों के समान उसे छड़ी से दण्‍ड दूँगा, आदमियों के सदृश उसे कोड़े से मारूँगा।</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु जैसे मैंने तेरे पूर्ववर्ती राजा शाऊल के प्रति करुणा करना छोड़ दिया था, वैसे मैं उसके प्रति नहीं करूँगा।</verse>
				<verse number="16">तेरा वंश और तेरा राज्‍य मेरे सम्‍मुख सदा स्‍थिर रहेंगे। तेरा सिंहासन सर्वदा अटल रहेगा।” ’</verse>
				<verse number="17">नातान ने ये बातें तथा यह दर्शन दाऊद को बताया।</verse>
				<verse number="18">तब राजा दाऊद तम्‍बू के भीतर गया और प्रभु के सम्‍मुख बैठ गया। उसने यह प्रार्थना की, ‘हे प्रभु, हे स्‍वामी! मैं क्‍या हूँ और मेरे वंश का महत्‍व क्‍या है, कि तूने मुझे इतना ऊंचा उठाया?</verse>
				<verse number="19">फिर भी यह तेरी दृष्‍टि में कितनी छोटी बात है। हे प्रभु, हे स्‍वामी! तूने अपने सेवक के वंश को सुदूर भविष्‍य के लिए भी वचन दिया। काश यह मनुष्‍यों के लिए शिक्षा का कारण बने! हे प्रभु, हे स्‍वामी!</verse>
				<verse number="20">दाऊद तुझसे और क्‍या कह सकता है? तू अपने सेवक को जानता है। हे प्रभु, हे स्‍वामी!</verse>
				<verse number="21">अपने वचन के कारण, और अपने हृदय के अनुरूप, तूने अपने सेवक को यह बताया, और यह महाकार्य किया।</verse>
				<verse number="22">इसलिए हे प्रभु, हे स्‍वामी, तू महान् है! तेरे समान और कोई ईश्‍वर नहीं है। तेरे अतिरिक्‍त और कोई परमेश्‍वर नहीं है। यह हमने स्‍वयं अपने कानों से सुना है।</verse>
				<verse number="23">तेरे निज लोग, इस्राएली राष्‍ट्र के समान पृथ्‍वी पर और कौन राष्‍ट्र है? हे परमेश्‍वर, तू स्‍वयं उनको मुक्‍त करने के लिए गया था। तूने स्‍वयं एक नाम धारण किया था। तूने उनके हितार्थ महान् और आतंकपूर्ण कार्य किए थे। तूने अपने निज लोगों के सम्‍मुख से, जिन्‍हें तूने अपने लिए मिस्र देश से मुक्‍त किया था, अनेक राष्‍ट्रों और उनके देवताओं को भगाया था।</verse>
				<verse number="24">तूने अपने लोग इस्राएलियों को स्‍थापित किया कि वे युगानुयुग तेरे ही निज लोग बने रहें। हे प्रभु, तू उनका परमेश्‍वर बन गया।</verse>
				<verse number="25">अब हे प्रभु परमेश्‍वर, जो वचन तूने अपने सेवक और उसके वंश के विषय में कहा है, उसको सदा पूरा करता रह। अपने वचन के अनुसार कार्य कर।</verse>
				<verse number="26">अत: लोग तेरे नाम का गुनगान करेंगे। वे यह कहेंगे, “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु ही इस्राएलियों का परमेश्‍वर है।” तब तेरे सेवक दाऊद का वंश तेरे सम्‍मुख बना रहेगा।</verse>
				<verse number="27">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, हे इस्राएल के परमेश्‍वर, तूने अपने सेवक दाऊद के कानों में यह बात प्रकट की है, “मैं तुझे स्‍वयं ‘भवन’ बनाऊंगा!” अत: तेरे सेवक को साहस प्राप्‍त हुआ, और उसने तुझ से यह प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="28">प्रभु, हे स्‍वामी, तू ही परमेश्‍वर है। तेरे वचन सत्‍य हैं। तूने अपने सेवक के साथ यह भलाई करने की प्रतिज्ञा की है।</verse>
				<verse number="29">इसलिए अब तू प्रसन्न हो और अपने सेवक के परिवार को आशिष दे, जिससे वह तेरे सम्‍मुख सदा बना रहे। हे प्रभु, हे स्‍वामी, तूने यही वचन दिया है। तेरी आशिष से तेरे सेवक का वंश सदा, आशिषमय रहेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">इसके पश्‍चात् दाऊद ने पलिश्‍तियों को पराजित किया और उन्‍हें अपने अधीन कर लिया। उसने पलिश्‍तियों के हाथ से मेतग-अम्‍माह नगर को छीन लिया।</verse>
				<verse number="2">दाऊद ने मोआब राज्‍य को भी पराजित किया। उसने बन्‍दी सैनिकों को भूमि पर लिटाया। सैनिकों को डोरी से नापा। दो डोरी सैनिक मार डाले, और उनके बाद एक डोरी सैनिक छोड़ दिए। इस प्रकार मोआबी लोग दाऊद के अधीन हो गए। वे दाऊद को कर देने लगे।</verse>
				<verse number="3">जब रहोब का पुत्र और सोबाह राज्‍य का राजा हदद-एजेर फरात नदी के समीप अपना राज्‍य-विस्‍तार करने गया, तब दाऊद ने उसे पराजित कर दिया।</verse>
				<verse number="4">दाऊद ने उससे सत्रह सौ घुड़सवार, और बीस हजार पैदल सैनिक छीन लिए। उसने रथ के सब घोड़ों के घुटने के पीछे की नस काटकर उन्‍हें पंगु बना दिया। परन्‍तु अपने सौ रथों के लिए घोड़े बचा लिए।</verse>
				<verse number="5">दमिश्‍क की सीरियाई सेना सोबाह के राजा हदद-एजेर की सहायता के लिए आई। दाऊद ने उसके बाईस हजार सैनिकों का संहार कर दिया।</verse>
				<verse number="6">उसने दमिश्‍क के अराम नगर में अपने प्रशासक नियुक्‍त किए। यों सीरिया देश के लोग दाऊद के अधीन हो गए। वे दाऊद को कर देने लगे। जहाँ-जहाँ दाऊद गया, प्रभु ने उसे विजय प्रदान की।</verse>
				<verse number="7">जो सोने की ढालें हदद-एजेर के सेवक उठाकर ले गए थे, उनको दाऊद ने छीन लिया, और यरूशलेम ले गया।</verse>
				<verse number="8">राजा दाऊद हदद-एजेर के बेटह और बेरोतइ नगरों से प्रचुर मात्रा में कांस्‍य धातु छीनकर ले गया।</verse>
				<verse number="9">हमात राज्‍य के राजा तोई ने यह सुना कि दाऊद ने हदद-एजेर की समस्‍त सेना को पराजित कर दिया।</verse>
				<verse number="10">अत: तोई ने अपने पुत्र योराम को राजा दाऊद के पास उसका कुशल-क्षेम पूछने और उसे बधाई देने के लिए भेजा; क्‍योंकि दाऊद ने हदद-एजेर से युद्ध कर उसे पराजित किया था। हदद-एजेर की तोई से शत्रुता थी। योराम अपने साथ सोना, चांदी और पीतल के पात्र लाया।</verse>
				<verse number="11">राजा दाऊद ने इन पात्रों को भी प्रभु को अर्पित कर दिया। जिन राष्‍ट्रों को उसने अपने अधीन किया था, उनकी सोना-चांदी को भी उसने प्रभु को अर्पित कर दिया।</verse>
				<verse number="12">उसने एदोमी, मोआबी, अम्‍मोनी, पलिश्‍ती और अमालेकी राष्‍ट्र से तथा रहोब के पुत्र और सोबाह के राजा हदद-एजेर की लूट में से सोना, चांदी और पीतल छीना, और प्रभु को अर्पित किया।</verse>
				<verse number="13">उसने लवण घाटी में अठारह हजार एदोमी सैनिकों का संहार किया। इस प्रकार दाऊद ने ख्‍याति अर्जित की।</verse>
				<verse number="14">उसने समस्‍त एदोम राज्‍य की सीमा में प्रशासक नियुक्‍त किए। तत्‍पश्‍चात् वह लौट गया। सब एदोमी लोग दाऊद के अधीन हो गए। जहाँ-जहाँ दाऊद गया, प्रभु ने उसे विजय प्रदान की।</verse>
				<verse number="15">यों दाऊद समस्‍त इस्राएल देश पर राज्‍य करने लगा। वह जनता पर न्‍याय और धार्मिकता से शासन करता था।</verse>
				<verse number="16">सरूयाह का पुत्र योआब सेनापति था। अहीलूद का पुत्र यहोशाफट राज-सचिव था।</verse>
				<verse number="17">सादोक और एबयातर पुरोहित थे। (एबयातर अहीमेलक का पुत्र और अहीटूब का पौत्र था )। सरायाह महा-सहायक था।</verse>
				<verse number="18">यहोयादा का पुत्र बनायाह दाऊद के अंगरक्षकों का नायक था। ये अंगरक्षक करेत और पलेत नगरों के निवासी थे। दाऊद के पुत्र पुरोहित थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">एक दिन दाऊद ने पूछा, ‘क्‍या शाऊल के परिवार में अब तक कोई जीवित है? मैं योनातन के कारण उससे प्रेमपूर्ण व्‍यवहार करना चाहता हूँ।’</verse>
				<verse number="2">शाऊल के परिवार में एक सेवक था। उसका नाम सीबा था। दाऊद के सेवकों ने उसे दाऊद के पास बुलाया। राजा दाऊद ने उससे पूछा, ‘क्‍या तुम सीबा हो?’ उसने कहा, ‘हाँ, महाराज, मैं आपका सेवक सीबा हूँ।’</verse>
				<verse number="3">राजा दाऊद ने फिर पूछा, ‘क्‍या शाऊल के परिवार में अब तक कोई बचा है? मैं उस पर परमेश्‍वर की करुणा प्रकट करना चाहता हूँ।’ सीबा ने राजा से कहा, ‘राजकुमार योनातन का एक पुत्र अब तक जीवित है। वह दोनों पैर से लंगड़ा है।’</verse>
				<verse number="4">राजा ने उससे पूछा, ‘वह कहाँ है?’ सीबा ने राजा से कहा, ‘वह माकीर बेन-अम्‍मीएल के घर में लो-दबार नगर में है।’</verse>
				<verse number="5">अत: राजा दाऊद ने दूत को भेजा। दूत योनातन के पुत्र को माकीर के घर से लो-दबार नगर से ले आया।</verse>
				<verse number="6">शाऊल का पौत्र और योनातन का पुत्र मपीबोशेत दाऊद के पास आया। उसने मुँह के बल गिर कर दाऊद का अभिवादन किया। दाऊद ने कहा, ‘मपीबोशेत!’ वह बोला, ‘महाराज, आपका सेवक प्रस्‍तुत है।’</verse>
				<verse number="7">दाऊद ने उससे कहा, ‘मत डरो। मैं तुम्‍हारे पिता योनातन के कारण तुम्‍हारे साथ प्रेमपूर्ण व्‍यवहार करना चाहता हूँ। मैं तुम्‍हारे दादा शाऊल की समस्‍त भूमि तुम्‍हें लौटा दूँगा। अब तुम मेरे साथ सदा भोजन करोगे।’</verse>
				<verse number="8">मपीबोशेत ने पुन: अभिवादन किया। उसने कहा, ‘महाराज, आपके सेवक का क्‍या महत्‍व है कि आप मुझ जैसे मरे कुत्ते की ओर ध्‍यान दें?’</verse>
				<verse number="9">तब दाऊद ने शाऊल के सेवक सीबा को बुलाया। उसने सीबा से कहा, ‘जो कुछ शाऊल और उसके परिवार की सम्‍पत्ति है, वह सब मैं तुम्‍हारे स्‍वामी के पौत्र मपीबोशेत को प्रदान करता हूँ।</verse>
				<verse number="10">तुम, तुम्‍हारे पुत्र और तुम्‍हारे सेवक उसके लिए भूमि को जोतेंगे, और भूमि की उपज उसके पास लाएँगे, जिससे तुम्‍हारे स्‍वामी के पौत्र के परिवार को भोजन प्राप्‍त हो। परन्‍तु तुम्‍हारे स्‍वामी का पौत्र मपीबोशेत मेरे साथ सदा भोजन करेगा।’ सीबा के पन्‍द्रह पुत्र और बीस सेवक थे।</verse>
				<verse number="11">सीबा ने राजा दाऊद से कहा, ‘जो आदेश महाराज ने अपने सेवक को दिए हैं, वह उनके अनुसार कार्य करेगा।’ इस प्रकार मपीबोशेत दाऊद के राजकुमारों के सदृश उसके साथ भोजन करने लगा।</verse>
				<verse number="12">मपीबोशेत का एक छोटा पुत्र था। उसका नाम मीका था। सीबा के घर में रहने वाले सब व्यक्‍ति मपीबोशेत के सेवक बन गए।</verse>
				<verse number="13">मपीबोशेत यरूशलेम नगर में रहने लगा; क्‍योंकि वह राजा के साथ सदा भोजन करता था। वह दोनों पैर से लंगड़ा था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">इस घटना के पश्‍चात् अम्‍मोनी जाति के राजा नाहश की मृत्‍यु हो गई। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र हानून राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="2">दाऊद ने यह सोचा, ‘जैसे हानून के पिता ने मुझसे प्रेमपूर्ण व्‍यवहार किया था, वैसे ही मैं उसके साथ करूँगा।’ अत: दाऊद ने उसके पिता की मृत्‍यु के विषय में अपने दरबारियों के हाथ संवेदना-सन्‍देश भेजा। दाऊद के दरबारी अम्‍मोन देश में आए।</verse>
				<verse number="3">अम्‍मोनियों के सामन्‍तों ने अपने स्‍वामी हानून से यह कहा, ‘दाऊद ने आपके पास संवेदना प्रकट करने वाले भेजे। इस कारण क्‍या आप यह सोचते हैं कि वह आपके पिता के प्रति सम्‍मान प्रकट कर रहा है? कदापि नहीं। उसने नगर की खोज-बीन करने, उसका भेद लेने और नगर को उलट-पुलट करने के लिए आपके पास अपने सेवक भेजे हैं।’</verse>
				<verse number="4">अत: हानून ने दाऊद के दरबारियों को पकड़ा। प्रत्‍येक दरबारी की आधी दाढ़ी मूंड़ दी। उनके वस्‍त्र नितम्‍ब तक आधे काट दिए। तत्‍पश्‍चात् उन्‍हें भेज दिया।</verse>
				<verse number="5">दाऊद को यह समाचार मिला। उसने दरबारियों से भेंट करने के लिए दूत भेजे; क्‍योंकि वे अत्‍यन्‍त लज्‍जित थे। राजा दाऊद ने कहा, ‘जब तक तुम्‍हारी दाढ़ी फिर न बढ़ जाए, तब तक तुम यरीहो नगर में ठहरे रहो। उसके बाद आना।’</verse>
				<verse number="6">अम्‍मोनियों ने देखा कि उन्‍होंने दाऊद की शत्रुता मोल ले ली है। अत: उन्‍होंने दूत भेजे और बेत-रहोब और सोबाह राज्‍यों के बीस हजार सीरियाई सैनिक, माकाह देश के राजा तथा उसके एक हजार सैनिक और टोब राज्‍य के बारह हजार सैनिक किराए पर बुला लिए।</verse>
				<verse number="7">दाऊद ने यह सुना। उसने सेना और योद्धाओं के साथ सेनापति योआब को भेजा।</verse>
				<verse number="8">अम्‍मोनी सैनिक नगर के बाहर निकले। उन्‍होंने नगर के प्रवेश-द्वार पर युद्ध की व्‍यूह-रचना की। सोबाह और रहोब राज्‍यों के सीरियाई सैनिक तथा टोब और माकाह राज्‍यों के सैनिक नगर के बाहर मैदान में थे।</verse>
				<verse number="9">योआब ने देखा कि उसे सामने और पीछे, दोनों ओर से युद्ध करना होगा। अत: उसने इस्राएली सेना के चुनिन्‍दे सैनिकों में से कुछ सैनिक चुने। तत्‍पश्‍चात् योआब ने उन्‍हें सीरियाई सेना का सामना करने के लिए नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="10">उसने शेष सैनिक अपने भाई अबीशय के हाथ में सौंप दिए, और उन्‍हें अम्‍मोनी सैनिकों का सामना करने के लिए नियुक्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="11">उसने अबीशय से कहा, ‘यदि सीरियाई मुझसे अधिक शक्‍तिशाली सिद्ध होंगे तो तुम मेरी सहायता करने के लिए आना। यदि अम्‍मोनी सैनिक तुमसे अधिक शक्‍तिशाली सिद्ध होंगे तो मैं आकर तुम्‍हारी सहायता करूँगा।</verse>
				<verse number="12">शक्‍तिशाली बनो! हम अपनी जनता और अपने परमेश्‍वर के नगरों के लिए युद्ध करें। प्रभु वही करे, जो उसकी दृष्‍टि में उचित है।’</verse>
				<verse number="13">योआब और उसके साथ के सैनिक सीरियाई सेना से युद्ध करने के लिए उसके समीप आए। पर सीरियाई सैनिक उनके सामने से भागने लगे।</verse>
				<verse number="14">जब अम्‍मोनी सैनिकों ने देखा कि सीरियाई सैनिक भाग गए तब वे भी योआब के भाई अबीशय के सामने से भाग गए, और अपने नगर के भीतर चले गए। योआब अम्‍मोनियों से युद्ध कर लौटा और यरूशलेम नगर में आया।</verse>
				<verse number="15">जब सीरियाई सैनिकों ने देखा कि इस्राएली सेना ने उन्‍हें हरा दिया, तब वे युद्ध के लिए पुन: एकत्र हो गए।</verse>
				<verse number="16">हदद-एजेर ने दूत भेजे, और जो सीरियाई सैनिक फरात नदी के उस पार थे, उन्‍हें बुला लिया। वे हेलाम नगर में आए। हदद-एजेर की सेना का सेनापति शोबख था। वह उनके आगे-आगे था।</verse>
				<verse number="17">दाऊद को यह समाचार मिला। उसने समस्‍त इस्राएली सेना एकत्र की। तब उसने यर्दन नदी को पार किया। वह हेलाम नगर में आया। सीरियाई सेना ने दाऊद का सामना करने के लिए युद्ध की व्‍यूह-रचना की। उन्‍होंने दाऊद से युद्ध किया।</verse>
				<verse number="18">परन्‍तु सीरियाई सेना इस्राएली सेना के सामने से भाग गई। दाऊद ने सीरियाई सेना के सात सौ सारथी, और चालीस हजार घुड़सवार मार डाले। उसने उनके सेनापति शोबख को घायल कर दिया। वह वहीं मर गया।</verse>
				<verse number="19">जब हदद-एजेर के अधीन राजाओं ने देखा कि वे इस्राएलियों के सम्‍मुख हार गए, तब उन्‍होंने इस्राएलियों के साथ शान्‍ति स्‍थापित कर ली। वे इस्राएलियों के अधीन हो गए। सीरियाई सेना अम्‍मोनी सेना की पुन: सहायता करने से डरने लगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">राजा वसन्‍त की वर्षा के बाद युद्ध पर जाया करते थे। अत: दाऊद ने इसी समय योआब और उसके साथ अपने सब कर्मचारियों और समस्‍त इस्राएली सेना को युद्ध पर भेज दिया। उन्‍होंने अम्‍मोन देश को उजाड़ दिया, और रब्‍बाह नगर को घेर लिया। दाऊद यरूशलेम नगर में ही रह गया था।</verse>
				<verse number="2">एक दिन दोपहर के बाद दाऊद अपने पलंग से उठा। वह राजमहल की छत पर टहलने लगा। तब उसने छत से एक स्‍त्री को देखा। स्‍त्री नहा रही थी। वह देखने में अत्‍यन्‍त सुन्‍दर थी।</verse>
				<verse number="3">दाऊद ने एक सेवक को भेजा, और स्‍त्री के विषय में पूछताछ की। किसी ने बताया, ‘यह एलीआम की पुत्री और हित्ती जाति के ऊरियाह की पत्‍नी बतशेबा है।’</verse>
				<verse number="4">अत: दाऊद ने दूत भेजे, और उसे बुलाया। वह मासिक धर्म के पश्‍चात् नहाने से शुद्ध हुई थी। वह दाऊद के पास आई। दाऊद ने उसके साथ सहवास किया। तब वह अपने घर लौट गई।</verse>
				<verse number="5">वह गर्भवती हो गई। उसने दाऊद को सन्‍देश भेजा और उसे यह बताया, ‘मैं गर्भवती हूँ।’</verse>
				<verse number="6">अत: दाऊद ने योआब के पास पड़ाव में यह खबर भेजी, ‘ऊरियाह हित्ती को मेरे पास भेजो।’ योआब ने ऊरियाह को दाऊद के पास भेज दिया।</verse>
				<verse number="7">ऊरियाह दाऊद के पास गया। दाऊद ने उससे योआब तथा सेना का कुशल-मंगल और युद्ध का समाचार पूछा।</verse>
				<verse number="8">तत्‍पश्‍चात् दाऊद ने ऊरियाह से कहा, ‘अब तुम अपने घर जाओ। हाथ-पैर धोओ।’ ऊरियाह राजमहल से बाहर निकला। उसके पीछे-पीछे राजा की ओर से व्‍यंजन भेजे गए,</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु ऊरियाह अपने स्‍वामी के सेवकों के साथ राज-महल के द्वार पर ही सो गया। वह अपने घर नहीं गया।</verse>
				<verse number="10">सेवकों ने दाऊद को यह बात बताई। उन्‍होंने कहा, ‘ऊरियाह अपने घर नहीं गया।’ तब दाऊद ने ऊरियाह से पूछा, ‘तुम अभी सफर से आए हो। फिर भी तुम अपने घर नहीं गए?’</verse>
				<verse number="11">ऊरियाह ने दाऊद को उत्तर दिया, ‘महाराज, मंजूषा तथा इस्राएल और यहूदा प्रदेशों के सैनिक झोपड़ियों में निवास कर रहे हैं। मेरे स्‍वामी योआब और उनके सेवक खुले मैदान में पड़ाव डाले हुए हैं। ऐसी स्‍थिति में मैं अपने घर जाऊं? खाऊं-पीऊं और अपनी पत्‍नी के साथ सोऊं? जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! मैं यह कार्य कदापि नहीं करूँगा।’</verse>
				<verse number="12">दाऊद ने ऊरियाह से कहा, ‘तुम आज भी यहाँ ठहर जाओ। मैं कल तुम्‍हें भेज दूँगा।’ अत: ऊरियाह उस दिन तथा दूसरे दिन भी यरूशलेम नगर में ठहर गया।</verse>
				<verse number="13">दाऊद ने उसे भोजन के लिए निमन्‍त्रण दिया। उसने दाऊद के साथ भोजन किया। दाऊद ने उसको शराब पिलाई। वह सन्‍ध्‍या को राजमहल से बाहर निकला, और अपने स्‍वामी के सेवकों के पास खाट पर सो गया। वह अपने घर नहीं गया।</verse>
				<verse number="14">दाऊद ने सबेरे योआब को एक पत्र लिखा और उसको ऊरियाह के हाथ से भेजा।</verse>
				<verse number="15">दाऊद ने पत्र में यह लिखा था: ‘जहाँ घमासान युद्ध हो रहा है, वहाँ सेना की अगली पंिक्‍त में ऊरियाह को भेज देना। तत्‍पश्‍चात् तुम्‍हारे सैनिक उसके पास से पीछे हट जाएँ, जिससे शत्रु उस पर प्रहार करें और वह मर जाए।’</verse>
				<verse number="16">योआब उस समय रब्‍बाह नगर को घेरे हुए था। वह जानता था कि किस स्‍थान पर शत्रु के बलवान सैनिक हैं। अत: उसने ऊरियाह को वहाँ भेज दिया।</verse>
				<verse number="17">तब उस नगर के सैनिक बाहर निकले, और योआब से युद्ध करने लगे। अनेक सैनिक धराशायी हो गए। उनमें दाऊद के कुछ सैनिक थे। ऊरियाह हित्ती भी मारा गया।</verse>
				<verse number="18">योआब ने दाऊद को सन्‍देश भेजा, और उसे युद्ध के सब समाचार बताए।</verse>
				<verse number="19">योआब ने दूत को यह आदेश दिया था, ‘जब तुम महाराज को युद्ध का समाचार सुना दोगे</verse>
				<verse number="20">तब यह सम्‍भव है कि तुम्‍हारी बातें सुनकर महाराज का क्रोध भड़क उठे। कदाचित् वह तुमसे यह कहें: “तुम युद्ध करने के लिए नगर के इतने समीप क्‍यों गए थे? क्‍या तुम यह बात नहीं जानते कि वे परकोटा से वार करते हैं?</verse>
				<verse number="21">यरूब-बअल के पुत्र अबीमेलक का वध किसने किया था? एक स्‍त्री ने! उसने तेबेस नगर के परकोटा से चक्‍की का उपरला पाट अबीमेलक पर फेंका था, और वह वहीं मर गया था। तुम परकोटा के इतने समीप क्‍यों गए थे?” तब तुम यह कहना, “महाराज आपका सेवक ऊरियाह हित्ती भी मर गया।” ’</verse>
				<verse number="22">अत: दूत चला गया। वह दाऊद के पास आया। जो समाचार योआब ने उसके हाथ भेजा था, वह उसने दाऊद को दिया। दाऊद योआब से क्रुद्ध हुआ। उसने दूत से कहा, ‘तुम युद्ध के लिए नगर के इतने समीप क्‍यों गए थे? क्‍या तुम यह बात नहीं जानते थे कि वे परकोटा से वार करते हैं? यरुब-बअल के पुत्र अबीमेलक का वध किसने किया था? एक स्‍त्री ने! उसने तेबेस नगर के परकोटा से चक्‍की का उपरला पाट अबीमेलक पर फेंका था, और वह वहीं मर गया था। तुम परकोटा के इतने समीप क्‍यों गए थे?’</verse>
				<verse number="23">दूत ने दाऊद से कहा, ‘महाराज, शत्रु सेना के सैनिक हम पर प्रबल हो गए। वे नगर से निकल कर मैदान में हमारे समीप आ गए। परन्‍तु हमने उन्‍हें नगर के प्रवेश-द्वार तक धकेल दिया।</verse>
				<verse number="24">तब उनके धनुष-धारियों ने परकोटा से आपके सैनिकों पर तीर चलाए। महाराज के कुछ सैनिक मारे गए। आपका सेवक ऊरियाह हित्ती भी मारा गया।’</verse>
				<verse number="25">दाऊद ने दूत से कहा, ‘तुम योआब से यह कहना, “तुम इस बात के कारण चिन्‍तित मत हो, क्‍योंकि तलवार कभी एक का वध करती है, कभी दूसरे का। नई शक्‍ति से नगर पर हमला करो, और उसको खंडहर बना दो।” इस प्रकार सेनापति का उत्‍साह बढ़ाना।’</verse>
				<verse number="26">जब ऊरियाह की पत्‍नी बतशेबा ने यह सुना कि उसका पति मर गया, तब वह अपने पति के लिए शोक मनाने लगी।</verse>
				<verse number="27">शोक-दिवस समाप्‍त होने पर, दाऊद ने उसके पास दूत भेजे, और उसे अपने महल में रख लिया। वह उसकी स्‍त्री बन गई। उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। प्रभु को अपनी दृष्‍टि में दाऊद का यह कार्य बुरा लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">तब प्रभु ने नबी नातान को दाऊद के पास भेजा। वह दाऊद के पास आया। उसने दाऊद से कहा, ‘एक नगर में दो मनुष्‍य रहते थे। एक धनी था, और दूसरा गरीब।</verse>
				<verse number="2">धनी के पास बहुत भेड़-बकरियाँ और गाय-बैल थे।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु गरीब के पास केवल एक छोटी-सी भेड़ थी। उसने उसको खरीदा था। वह उसका पालन करने लगा। भेड़ उसके बच्‍चों के साथ बड़ी होने लगी। वह उसके साथ ही रोटी खाती थी। उसके प्‍याले में पानी पीती थी। उसकी गोद में सोती थी। वह उसके लिए बेटी के समान थी।</verse>
				<verse number="4">‘एक दिन धनी मनुष्‍य के पास एक यात्री आया। किन्‍तु धनी मनुष्‍य उस पथिक को, जो उसके पास आया था, भोजन के लिए अपने रेवड़ में से पशु देने को तैयार न था। अत: उसने गरीब की भेड़ छीन ली, और अपने यहाँ आए हुए यात्री के लिए उसका मांस पकाया।’</verse>
				<verse number="5">यह सुनकर दाऊद का क्रोध उस धनी मनुष्‍य के प्रति बहुत भड़क उठा। उसने नातान से कहा, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! यह अन्‍याय करनेवाला मनुष्‍य निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड के योग्‍य है।</verse>
				<verse number="6">उसे चार गुना भेड़ लौटाना होगा; क्‍योंकि उसने यह अन्‍यायपूर्ण कार्य किया है। उसने गरीब पर दया नहीं की।’</verse>
				<verse number="7">नातान ने दाऊद से कहा, ‘महाराज, आप ही वह धनी मनुष्‍य हैं। इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है, “मैंने तुझे इस्राएल देश का राजा अभिषिक्‍त किया। मैंने तुझे शाऊल के हाथ से मुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="8">मैंने तुझे तेरे स्‍वामी का राजभवन दिया। तेरी गोद में तेरे स्‍वामी की पत्‍नियाँ डालीं। मैंने तुझे इस्राएल और यहूदा प्रदेश की समस्‍त प्रजा दी। यदि यह कम था तो मैं तुझे और देता।</verse>
				<verse number="9">पर तूने मुझ-प्रभु के वचन का तिरस्‍कार क्‍यों किया? जो कार्य मेरी दृष्‍टि में बुरा है, उसको तूने क्‍यों किया? तूने तलवार से ऊरियाह हित्ती की हत्‍या करवा दी, और उसकी पत्‍नी को छीनकर अपनी पत्‍नी बना लिया। तूने अम्‍मोनी सैनिकों की तलवार से ऊरियाह का वध कर दिया।</verse>
				<verse number="10">तेरे इस कार्य के फलस्‍वरूप अब तलवार तेरे परिवार से कभी दूर न होगी। तूने मेरा तिरस्‍कार किया, और ऊरियाह हित्ती की पत्‍नी को छीनकर उसे अपनी पत्‍नी बनाया।”</verse>
				<verse number="11">प्रभु यों कहता है, “मैं तेरे ही परिवार से तेरे विरुद्ध बुराई उत्‍पन्न करूँगा। मैं तेरी आँखों के सामने तेरी पत्‍नियाँ तेरे जाति-भाई को दे दूँगा। वह सूरज के प्रकाश में खुले-आम तेरी पत्‍नियों के साथ सहवास करेगा।</verse>
				<verse number="12">तूने यह कुकर्म छिपकर किया। परन्‍तु मैं समस्‍त इस्राएली समाज के सम्‍मुख, सूरज के प्रकाश में यह कार्य करवाऊंगा।” ’</verse>
				<verse number="13">दाऊद ने नातान से कहा, ‘मैंने प्रभु के विरुद्ध पाप किया।’ नातान ने दाऊद को उत्तर दिया, ‘प्रभु ने भी आपके पाप को क्षमा किया। अब आप पाप के कारण नहीं मरेंगे।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु आपने इस कार्य के द्वारा प्रभु का घोर अपमान किया है। इसलिए जो पुत्र आपको उत्‍पन्न हुआ है, वह अवश्‍य ही मर जाएगा।’</verse>
				<verse number="15">नातान अपने घर चला गया। प्रभु ने उस बालक पर, जो ऊरियाह की पत्‍नी ने दाऊद से जन्‍म दिया था, प्रहार किया, और वह बीमार हो गया।</verse>
				<verse number="16">दाऊद ने बालक के लिए परमेश्‍वर से अनुनय-विनय की। उसने उपवास किया। वह महल में आया। वह रात भर भूमि पर पड़ा रहा।</verse>
				<verse number="17">उसके परिवार के बड़े-बूढ़े उसे भूमि पर से उठाने के लिए आए। पर वह नहीं उठा। उसने उनके साथ भोजन नहीं किया।</verse>
				<verse number="18">सातवें दिन बालक की मृत्‍यु हो गई। दरबारी दाऊद को यह बताने से डरे कि बालक की मृत्‍यु हो गई। वे यह सोचते थे, ‘जब बालक जीवित था और हमने महाराज से कहा था, तब उन्‍होंने हमारी बात नहीं सुनी। अब हम उनसे यह बात कैसे कह सकते हैं कि बालक मर गया? यह बात सुनकर वह अपना अनिष्‍ट कर लेंगे।’</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु जब दाऊद ने यह देखा कि उसके दरबारी आपस में धीरे-धीरे बातें कर रहे हैं, तब उसने समझ लिया कि बालक की मृत्‍यु हो गई। उसने अपने दरबारियों से पूछा, ‘क्‍या बालक मर गया?’ उन्‍होंने कहा, ‘हाँ, महाराज, वह मर गया।’</verse>
				<verse number="20">दाऊद भूमि पर से उठा। उसने स्‍नान किया। तेल लगाया। अपने वस्‍त्र बदले। तत्‍पश्‍चात् वह प्रभु के शिविर में गया। वहाँ उसने झुककर प्रभु की आराधना की। उसके बाद वह अपने महल को लौटा। उसने भोजन मांगा। सेवकों ने उसके सम्‍मुख भोजन परोस दिया।</verse>
				<verse number="21">उसके दरबारियों ने उससे पूछा, ‘महाराज, यह आपने क्‍या किया? जब तक बालक जीवित रहा, आपने उपवास किया। आप उसके लिए रोए। परन्‍तु जब बालक मर गया, आप भूमि पर से उठे। आपने भोजन किया।’</verse>
				<verse number="22">दाऊद ने कहा, ‘जब तक बालक जीवित रहा, मैंने उपवास किया। मैं रोया। मैं यह सोचता था, “कौन जाने प्रभु मुझ पर कृपा करे, और बालक बच जाए।”</verse>
				<verse number="23">अब वह मर गया। तब मैं क्‍यों उपवास करूँ? क्‍या मैं उसे वापस ला सकता हूँ? अब मैं उसके पास जाऊंगा; परन्‍तु वह मेरे पास नहीं लौटेगा।’</verse>
				<verse number="24">दाऊद ने अपनी पत्‍नी बतशेबा को सान्‍त्‍वना दी। तब दाऊद उसके पास गया। उसने उसके साथ सहवास किया। फलत: बतशेबा ने एक पुत्र को जन्‍म दिया। दाऊद ने उसका नाम सुलेमान रखा। प्रभु ने बालक से प्रेम किया</verse>
				<verse number="25">और उसने अपना यह प्रेमभाव नबी नातान के द्वारा प्रकट किया। नातान ने प्रभु के वचन के अनुसार उसका नाम यदीद्याह रखा।</verse>
				<verse number="26">योआब ने अम्‍मोनियों के रब्‍बाह नगर पर आक्रमण कर दिया, और जल-आपूर्ति करने वाले राज-किले पर अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="27">योआब ने दाऊद को दूतों के हाथ यह सन्‍देश भेजा, ‘मैंने रब्‍बाह नगर पर आक्रमण किया, और नगर की जल-आपूर्ति करने वाले किले पर अधिकार कर लिया है।</verse>
				<verse number="28">अब आप शेष सेना को एकत्र कीजिए। आप नगर के विरुद्ध पड़ाव डालिए, और उस पर अधिकार कीजिए। ऐसा न हो कि मैं नगर पर अधिकार कर लूँ, और नगर को मेरे नाम से पुकारा जाए।’</verse>
				<verse number="29">अत: दाऊद ने समस्‍त सेना एकत्र की। वह रब्‍बाह नगर को गया। उसने नगर पर आक्रमण किया और उस पर अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="30">उसने अम्‍मोनी देवता मिल्‍कोम के सिर के सोने का मुकुट उतार लिया। उसको दाऊद के सिर पर रखा गया। उसका वजन लगभग पैंतीस किलो था। उसमें एक मणि जड़ा हुआ था। दाऊद नगर से लूट का बहुत माल ले गया।</verse>
				<verse number="31">वह नगर के रहने वालों को भी ले गया, और उन्‍हें आरों, लोहे की गैतियों और कुल्‍हाड़ियों तथा ईंट के भट्ठों के काम पर नियुक्‍त किया। उसने ऐसा ही व्‍यवहार अम्‍मोनी जाति के अन्‍य नगरों के साथ भी किया। तत्‍पश्‍चात् दाऊद तथा समस्‍त सेना यरूशलेम लौट गई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">इसके पश्‍चात् ये घटनाएँ घटीं: दाऊद के पुत्र अबशालोम की एक सुन्‍दर बहिन थी। उसका नाम तामार था। दाऊद का पुत्र अम्‍नोन उससे प्रेम करने लगा।</verse>
				<verse number="2">वह ऐसा मोहित हुआ कि वह अपनी सौतेली बहिन तामार के प्रेम में बीमार हो गया। तामार कुआंरी थी। अत: उसके साथ कुछ करना अम्‍नोन को असम्‍भव लगा।</verse>
				<verse number="3">अम्‍नोन का एक मित्र था। उसका नाम योनादब था। वह दाऊद के भाई शिमआह का पुत्र था। वह बड़ा धूर्त था।</verse>
				<verse number="4">उसने अम्‍नोन से कहा, ‘राजकुमार, आप दिन प्रतिदिन दुबले होते जा रहे हैं। क्‍यों? क्‍या आप मुझे नहीं बताएँगे?’ अम्‍नोन ने उससे कहा, ‘मैं अपने सौतेले भाई अबशालोम की बहिन तामार से प्रेम करता हूँ।’</verse>
				<verse number="5">योनादब ने उससे कहा, ‘आप अपने पलंग पर लेट जाइए और बीमार होने का बहाना कीजिए। जब आपके पिता आपको देखने के लिए आएँगे, तब आप उनसे यह कहना, “कृपाकर मेरी बहिन तामार को मेरे पास आने दीजिए। वह मुझे भोजन कराए। वह मेरी आँखों के सामने भोजन बनाए। मैं उसे देखता रहूँ और उसके हाथ से भोजन खाऊं।” ’</verse>
				<verse number="6">अत: अम्‍नोन पलंग पर लेट गया। उसने बीमार होने का बहाना किया। राजा दाऊद उसे देखने के लिए आया। अम्‍नोन ने राजा से कहा, ‘कृपाकर, मेरी बहिन तामार को मेरे पास आने दीजिए। वह मेरी आँखों के सामने दो रोटी बनाए और मुझे अपने हाथ से भोजन खिलाए।’</verse>
				<verse number="7">अत: दाऊद ने महल में तामार के पास यह आदेश भेजा, ‘अपने भाई अम्‍नोन के महल में जाओ। वहाँ उसके लिए भोजन तैयार करना।’</verse>
				<verse number="8">अत: तामार अपने भाई अम्‍नोन के महल में गई। वह पलंग पर लेटा हुआ था। तामार ने आटा लिया और उसको गूंधा। तब उसने अम्‍नोन की आँखों के सामने रोटियाँ बनाईं।</verse>
				<verse number="9">उसने थाली ली, और उसके सम्‍मुख भोजन परोसा। किन्‍तु अम्‍नोन ने खाने से इन्‍कार कर दिया। अम्‍नोन ने आदेश दिया, ‘मेरे पास से सब लोगों को कमरे से बाहर निकाल दो।’ अत: उसके पास से सब लोग बाहर चले गए।</verse>
				<verse number="10">अम्‍नोन ने तामार से कहा, ‘भोजन मेरे कमरे में ला। मैं तेरे हाथ से भोजन खाऊंगा।’ तामार रोटियाँ लेकर अपने भाई अम्‍नोन के कमरे में आई।</verse>
				<verse number="11">वह उसके पलंग के समीप रोटियाँ ले गई कि वह उनको खाए। किन्‍तु उसने तामार को पकड़ लिया। उसने तामार से कहा, ‘बहिन, मेरे पास सो।’</verse>
				<verse number="12">तामार ने उससे कहा, ‘मेरे भाई, मेरे साथ बलात्‍कार मत कर। ऐसा काम इस्राएली राष्‍ट्र में कभी किसी ने नहीं किया। यह मूर्खतापूर्ण कार्य मत कर।</verse>
				<verse number="13">मैं अपना काला मुँह लेकर कहाँ जाऊंगी? तू इस्राएली राष्‍ट्र में मूर्ख व्यक्‍ति माना जाएगा। तू कृपाकर, महाराज से बात कर। वह मुझे तेरे हाथ में सौंपना अस्‍वीकार नहीं करेंगे।’</verse>
				<verse number="14">परन्‍तु अम्‍नोन ने तामार की बात नहीं सुनी। वह तामार से बलिष्‍ठ था। अत: उसने तामार को विवश कर उसके साथ बलात्‍कार किया।</verse>
				<verse number="15">इसके बाद अम्‍नोन को तामार से अत्‍यधिक घृणा हो गई। जितना वह पहले तामार से प्रेम करता था, उससे अधिक घृणा अब उससे हो गई। अम्‍नोन ने उससे कहा, ‘उठ और यहाँ से जा।’</verse>
				<verse number="16">वह उससे बोली, ‘नहीं मेरे भाई, मुझे मत भेज। जो कुकर्म तूने पहले मेरे साथ किया है, उससे बड़ा कुकर्म यह है कि मुझे निकाल रहा है।’ किन्‍तु उसने तामार की बात नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="17">उसने अपनी सेवा में तैनात सेवक को बुलाया। उसने उसे यह आदेश दिया, ‘मेरे पास से इस औरत को बाहर निकाल दो। इसे निकालने के बाद दरवाजे में चिटकनी लगा देना।’</verse>
				<verse number="18">तामार बाहोंवाला लम्‍बा कुरता पहिने हुए थी। पुराने समय में कुँआरी राजकन्‍याएँ ऐसी ही पोशाक पहिनती थीं। सेवा में तैनात सेवक ने तामार को बाहर निकाल दिया। उसने उसे निकालने के बाद दरवाजे में चिटकनी लगा दी।</verse>
				<verse number="19">तब तामार ने शोक प्रकट करने के लिए अपने सिर पर राख डाली। अपना बाहोंवाला कुरता, जिसको वह पहिने हुए थी, फाड़ दिया। उसने अपना हाथ सिर पर रखा, और उच्‍च स्‍वर में रोती हुई चली गई।</verse>
				<verse number="20">तामार के भाई अबशालोम ने उससे पूछा, ‘क्‍या तेरा सौतेला भाई अम्‍नोन तेरे साथ रहा है? मेरी बहिन, अब चुप हो जा। वह तेरा भाई है। इस बात को हृदय में मत रख।’ पर तामार को सान्‍त्‍वना प्राप्‍त नहीं हुई। वह दु:खी परित्‍यक्‍ता स्‍त्री के समान अपने भाई अबशालोम के महल में रहने लगी।</verse>
				<verse number="21">राजा दाऊद ने ये बातें सुनीं। वह अत्‍यन्‍त क्रुद्ध हुआ। किन्‍तु उसने अपने पुत्र अम्‍नोन को दण्‍ड नहीं दिया। अम्‍नोन उसका ज्‍येष्‍ठ पुत्र था, और दाऊद उससे प्रेम करता था।</verse>
				<verse number="22">अबशालोम ने भी अम्‍नोन से भला-बुरा कुछ नहीं कहा। पर वह अम्‍नोन से घृणा करने लगा; क्‍योंकि अम्‍नोन ने उसकी बहिन तामार से बलात्‍कार किया था।</verse>
				<verse number="23">दो वर्ष के बाद यह घटना घटी: अबशालोम ने एफ्रइम प्रदेश के निकट बअल-हासोर पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ों का ऊन काटा। उसने सब राजकुमारों को निमन्‍त्रण दिया।</verse>
				<verse number="24">वह राजा दाऊद के पास आया। उसने कहा, ‘महाराज, मैंने, आपके सेवक ने, भेड़ों का ऊन काटा है। अत: कृपाकर, महाराज, आप और आपके समस्‍त दरबारी इस सेवक के साथ चलें।’</verse>
				<verse number="25">परन्‍तु राजा दाऊद ने अबशालोम से यह कहा, ‘नहीं, मेरे पुत्र, हम सब नहीं जाएँगे। अन्‍यथा हम तेरे लिए भार बन जाएँगे।’ अबशालोम ने उससे आग्रह किया। परन्‍तु दाऊद ने जाने से इन्‍कार कर दिया। फिर भी उसने उसे आशीर्वाद दिया।</verse>
				<verse number="26">तब अबशालोम ने कहा, ‘यदि आप नहीं आएँगे तो, कृपाकर, मेरे भाई अम्‍नोन को हमारे साथ जाने दीजिए।’ राजा दाऊद ने उससे कहा, ‘उसे तेरे साथ क्‍यों जाना चाहिए?’</verse>
				<verse number="27">किन्‍तु अबशालोम ने उस पर दबाव डाला। अत: उसने अम्‍नोन तथा अन्‍य राजकुमारों को उसके साथ भेज दिया।</verse>
				<verse number="28">अबशालोम ने राजभोज तैयार किया। उसने अपने सेवकों को यह आदेश दिया, ‘ध्‍यान से मेरी बात सुनो। जब अम्‍नोन शराब पीकर मदहोश हो जाएगा, और जब मैं तुम से यह कहूँगा: “अम्‍नोन पर वार करो,” तब तुम उसे मार डालना। मत डरना। मैंने तुम्‍हें इस बात का आदेश दिया है। साहसी बनो! शूरवीर बनो!’</verse>
				<verse number="29">जैसा आदेश अबशालोम ने अपने सेवकों को दिया था, उन्‍होंने अम्‍नोन के साथ वैसा ही किया। अन्‍य राजकुमार भोज से उठे। वे अपने-अपने खच्‍चर पर सवार हुए और भाग गए।</verse>
				<verse number="30">जब राजकुमार मार्ग में थे तब यह उड़ती खबर दाऊद तक पहुँची: ‘अबशालोम ने सब राजकुमारों को मार डाला है। एक भी राजकुमार नहीं बचा।’</verse>
				<verse number="31">राजा दाऊद तुरन्‍त उठा। उसने शोक प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़े। वह भूमि पर लेट गया। उसके साथ सब दरबारियों ने भी अपने वस्‍त्र फाड़े।</verse>
				<verse number="32">दाऊद के भाई शिमआह के पुत्र योनादब ने कहा, ‘मेरे स्‍वामी यह न सोचें कि उन्‍होंने सब राजकुमारों को मार डाला है। महाराज, केवल अम्‍नोन ही मारे गए हैं। जिस दिन अम्‍नोन ने अबशालोम की बहिन तामार से बलात्‍कार किया था, उसी दिन से अबशालोम की आज्ञा से इस बात का निश्‍चय कर लिया गया था।</verse>
				<verse number="33">इसलिए अब महाराज मेरे स्‍वामी, अपने हृदय में यह बात न रखें कि सब राजकुमार मारे गए हैं। केवल अम्‍नोन ही मारे गए हैं।’</verse>
				<verse number="34">अबशालोम भाग गया। पहरे पर तैनात प्रहरी ने आँख उठाकर ऊपर देखा। उसने यह देखा कि एक विशाल समुदाय होरोनइम मार्ग से पहाड़ की ढाल पर उतर रहा है। प्रहरी राजा के पास आया। उसने राजा को यह बताया। उसने कहा, ‘महाराज, मैंने लोगों को होरोनइम मार्ग से पहाड़ की ढाल पर उतरते हुए देखा है।’</verse>
				<verse number="35">योनादब ने राजा से यह कहा, ‘महाराज, आपके सेवक ने जैसा कहा था वैसा ही हुआ। देखिए, राजकुमार आ गए।’</verse>
				<verse number="36">अभी उसकी बात समाप्‍त नहीं हुई थी कि राजकुमार आ गए। वे जोर-जोर से रोने लगे। राजा और उसके दरबारी भी फूट-फूट कर रोने लगे।</verse>
				<verse number="37">अबशालोम भाग कर गशूर के राजा अम्‍मीहूद के पुत्र तलमइ के पास चला गया। दाऊद अपने पुत्र के लिए दिन-प्रतिदिन शोक मनाता रहा।</verse>
				<verse number="38">अबशालोम गशूर में तीन वर्ष तक रहा।</verse>
				<verse number="39">दाऊद अबशालोम के पास जाने के लिए विकल था। अम्‍नोन की मृत्‍यु से उत्‍पन्न उसका दु:ख अब शान्‍त हो गया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">सरूयाह का पुत्र योआब ताड़ गया कि राजा दाऊद का हृदय अबशालोम में लगा है।</verse>
				<verse number="2">अत: उसने तकोआह नगर में एक दूत भेजा, और वहाँ से एक बुद्धिमती स्‍त्री को बुलाया। योआब ने उससे यह कहा, ‘तुम मृतक के लिए शोक मनानेवाली स्‍त्री बनो और मातमी वस्‍त्र पहिन लो। तुम तेल लगाकर बनाव-श्रृंगार मत करना, वरन् ऐसी स्‍त्री का अभिनय करना जो कई दिन से मृतक के लिए शोक मना रही है।</verse>
				<verse number="3">तुम महाराज के पास जाना, और उनसे ये बातें कहना।’ योआब ने उसको सब बातें सिखा दीं।</verse>
				<verse number="4">तकोआह नगर की स्‍त्री राजा दाऊद के पास गई। उसने सिर झुकाकर अभिवादन किया। वह बोली, ‘महाराज की दुहाई!’</verse>
				<verse number="5">राजा ने उससे पूछा, ‘क्‍या बात है?’ स्‍त्री ने उत्तर दिया, ‘महाराज, मैं विधवा हूँ। मेरा पति मर गया है।</verse>
				<verse number="6">आपकी सेविका के दो पुत्र थे। एक दिन वे खेत में परस्‍पर लड़ने लगे। वहाँ उन्‍हें छुड़ानेवाला कोई न था। मेरे एक पुत्र ने दूसरे पुत्र पर वार किया, और उसको मार डाला।</verse>
				<verse number="7">अब सारा गोत्र आपकी सेविका के विरुद्ध खड़ा हो गया है। मेरे गोत्र के लोग मुझसे यह कह रहे हैं, “अपने भाई पर वार करने वाले को हमारे सुपुर्द करो। जिस भाई की उसने हत्‍या की है, उसके प्राण के बदले में हम उसकी हत्‍या करेंगे।” महाराज, यों वे उत्तराधिकारी को भी समाप्‍त कर देंगे। महाराज, मेरे बचे हुए एकमात्र दीपक को भी वे बुझाना चाहते हैं, जिससे मेरे पति का नाम और उसका वंश धरती पर से मिट जाए।’</verse>
				<verse number="8">राजा दाऊद ने स्‍त्री से कहा, ‘तुम अपने घर जाओ। मैं स्‍वयं तुम्‍हारे मामले के सम्‍बन्‍ध में आदेश दूँगा।’</verse>
				<verse number="9">तकोआह नगर की स्‍त्री ने राजा से कहा, ‘महाराज, हे स्‍वामी! इस अधर्म का दोष मुझ पर, और मेरे पैतृक कुल पर ही लगे। महाराज और उनका सिंहासन निर्दोष माना जाए।’</verse>
				<verse number="10">राजा दाऊद ने उससे कहा, ‘जो तुम्‍हें धमकाएगा, उसको मेरे पास लाना। तब वह तुम्‍हें कभी स्‍पर्श भी नहीं करेगा।’</verse>
				<verse number="11">स्‍त्री बोली, ‘महाराज अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम की शपथ खाएँ कि रक्‍त-प्रतिशोधी बदला नहीं लेगा, और मेरा पुत्र धरती पर से नहीं मिटेगा।’ दाऊद ने कहा, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! तुम्‍हारे पुत्र के सिर का बाल भी भूमि पर नहीं गिरेगा।’</verse>
				<verse number="12">तब स्‍त्री ने कहा, ‘महाराज, अपनी सेविका को अनुमति दीजिए कि वह आपसे, अपने स्‍वामी से एक बात कह सके।’ दाऊद ने कहा, ‘बोलो।’</verse>
				<verse number="13">स्‍त्री ने कहा, ‘महाराज, आपने परमेश्‍वर के निज लोगों के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र क्‍यों रचा? यदि महाराज देश से निकाले गए व्यक्‍ति को वापस नहीं लाते हैं, तो आप अपने इस निर्णय से स्‍वयं को दोषी सिद्ध करते हैं।</verse>
				<verse number="14">हम सबको एक न एक दिन मरना ही है। हम भूमि पर उण्‍डेले गए जल के समान हैं जिसको फिर एकत्र नहीं किया जा सकता है; और न परमेश्‍वर शव को खड़ा करता है। अब महाराज ऐसी योजना बनाएँ कि निर्वासित व्यक्‍ति उनसे दूर न रहे, वह देश-निकाला हुआ न रहे।</verse>
				<verse number="15">मैं महाराज से ये ही बातें कहने के लिए आई थी; क्‍योंकि लोगों ने मुझे डरा दिया था। आपकी सेविका ने यह सोचा था कि मैं महाराज से ये बातें कहूँगी। कदाचित महाराज अपनी सेविका के कथन के अनुसार कार्य करें।</verse>
				<verse number="16">मुझे निश्‍चय था कि महाराज अपनी सेविका की प्रार्थना सुनेंगे और मुझे उस व्यक्‍ति के हाथ से मुक्‍त करेंगे जो मुझे और मेरे पुत्र को धरती से मिटाकर परमेश्‍वर की मीरास से, इस्राएली राष्‍ट्र से वंचित करना चाहता है;</verse>
				<verse number="17">मैंने यह भी सोचा था कि महाराज के, मेरे स्‍वामी के वचन से मुझे शान्‍ति मिलेगी, क्‍योंकि महाराज भले और बुरे में भेद करने वाले परमेश्‍वर के दूत के सदृश हैं। प्रभु परमेश्‍वर आपके साथ हो!’</verse>
				<verse number="18">तब राजा दाऊद ने स्‍त्री से यह कहा, ‘मैं तुमसे एक बात पूछ रहा हूँ। तुम उसको मुझसे मत छिपाना।’ स्‍त्री ने कहा, ‘महाराज, मेरे स्‍वामी, बोलिए।’</verse>
				<verse number="19">राजा ने पूछा, ‘क्‍या तुम्‍हारी इन सब बातों में योआब का हाथ है?’ स्‍त्री ने उत्तर दिया, ‘मेरे स्‍वामी, महाराज की सौगन्‍ध! जो कुछ महाराज ने कहा, उसके एक अक्षर को भी मैं अस्‍वीकार नहीं कर सकती। महाराज का कथन अक्षरश: सच है। आपके सेवक योआब ने मुझे यह कार्य करने का आदेश दिया था। उन्‍होंने मुझे ये सब बातें सिखाई थीं।</verse>
				<verse number="20">आपके सेवक योआब ने बात छिपाने के लिए इस ढंग से कार्य किया है। परन्‍तु महाराज में परमेश्‍वर के दूत की बुद्धि के सदृश बुद्धि है। देश में घटने वाली सब बातों को महाराज जानते हैं।’</verse>
				<verse number="21">तब राजा दाऊद ने योआब से कहा, ‘सुनो, मैं तुम्‍हारी बात स्‍वीकार करता हूँ। जाओ! युवक अबशालोम को वापस लाओ।’</verse>
				<verse number="22">योआब भूमि पर मुँह के बल गिरा। उसने राजा का अभिवादन किया। उसे धन्‍य! धन्‍य! कहा। योआब ने कहा, ‘हे मेरे स्‍वामी, महाराज! आज आपके सेवक को ज्ञात हुआ कि मैंने आपकी कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की है। महाराज ने अपने सेवक की विनती स्‍वीकार की।’</verse>
				<verse number="23">तत्‍पश्‍चात् योआब तैयार हुआ। वह गशूर नगर को गया, और वहाँ से अबशालोम को यरूशलेम नगर में ले आया।</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु राजा दाऊद ने कहा, ‘वह अपने महल में चला जाए, और मुझे अपना मुँह न दिखाए।’ अत: अबशालोम अपने महल में अलग रहने लगा। वह राजा के दर्शन न कर सका।</verse>
				<verse number="25">समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र में अबशालोम अपनी सुन्‍दरता के लिए अत्‍यन्‍त प्रसिद्ध था। उसके समान और कोई सुन्‍दर न था। उसमें नख से शिख तक कुछ दोष न था।</verse>
				<verse number="26">वह वर्ष के अन्‍त में अपने सिर के बाल कटवाता था। जब सिर पर बाल का भार बढ़ने लगता था तब वह उसको कटवाता था। उसने अपने सिर के बाल कटवाए। उसने उनको तौला। वे राजा की तौल के अनुसार लगभग सवा दो किलो निकले!</verse>
				<verse number="27">अबशालोम को तीन पुत्र और एक पुत्री उत्‍पन्न हुई। पुत्री का नाम तामार था। वह देखने में सुन्‍दर थी।</verse>
				<verse number="28">अबशालोम दो वर्ष तक यरूशलेम नगर में रहा। किन्‍तु वह राजा के दर्शन नहीं कर सका।</verse>
				<verse number="29">तब अबशालोम ने योआब के पास सन्‍देश भेजा और उसे बुलाया। वह योआब को राजा के पास भेजना चाहता था। पर योआब उसके पास नहीं आया। अबशालोम ने दूसरी बार सन्‍देश भेजा। तब भी वह आने को तैयार नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="30">अत: अबशालोम ने अपने सेवकों को आदेश दिया, ‘देखो, मेरे खेत के पास ही योआब का एक खेत है। उसमें जौ की फसल खड़ी है। जाओ, और उसमें आग लगा दो।’ अत: अबशालोम के सेवकों ने योआब के खेत में आग लगा दी।</verse>
				<verse number="31">तब योआब उठा। वह अबशालोम के पास उसके महल में आया। उसने अबशालोम से पूछा, ‘तुम्‍हारे सेवकों ने मेरे खेत में आग क्‍यों लगाई?’</verse>
				<verse number="32">अबशालोम ने योआब को उत्तर दिया, ‘देखिए, मैंने आपके पास यह सन्‍देश भेजा था: “आप यहाँ आइए। मैं आपको राजा के पास भेजना चाहता हूँ कि आप राजा से यह बात कहें: मैं गशूर नगर से यहाँ क्‍यों आया हूँ? मेरा वहीं रहना अधिक अच्‍छा होता।” अब मुझे राजा के दर्शन करने दीजिए। यदि मैंने अपराध किया है, तो वह मुझे मार डालें।’</verse>
				<verse number="33">योआब राजा के पास गया। उसने राजा को यह बात बताई। अत: राजा ने अबशालोम को बुलाया। अबशालोम राजा के पास आया। वह उसके सम्‍मुख भूमि पर मुँह के बल गिरा, और उसका अभिवादन किया। राजा ने अबशालोम को चूमा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">इस घटना के पश्‍चात् अबशालोम ने रथ, घोड़े और आगे-आगे दौड़ने वाले पचास धावक अपने पास रख लिए।</verse>
				<verse number="2">वह सबेरे उठता, और नगर के प्रवेश-द्वार पर एक ओर खड़ा हो जाता। जब किसी मनुष्‍य के पास मुकदमा होता, और वह राजा के पास न्‍याय-निर्णय के लिए जाता था तब अबशालोम उसे बुलाता, और उससे यह पूछता, ‘तुम किस नगर के रहने वाले हो?’ वह उत्तर देता, ‘आपका सेवक इस्राएल के अमुक कुल का है।’</verse>
				<verse number="3">अबशालोम उससे कहता, ‘देखो, तुम्‍हारा मुकदमा उचित और न्‍याय-संगत है। परन्‍तु राजा की ओर से तुम्‍हारी बात को सुनने वाला कोई नहीं है।’</verse>
				<verse number="4">अबशालोम आगे कहता, ‘काश! मैं इस देश का न्‍यायकर्ता नियुक्‍त होता। तब जिस व्यक्‍ति के पास मुकदमा अथवा वाद-विवाद होता तो वह मेरे पास आता और मैं उसका निष्‍पक्ष न्‍याय करता।’</verse>
				<verse number="5">जब कोई मनुष्‍य उसके समीप आता और भूमि पर गिरकर साष्‍टांग प्रणाम करता, तब वह अपना हाथ बढ़ाकर उसे रोक लेता और उसका चुम्‍बन लेता था।</verse>
				<verse number="6">जितने इस्राएली राजा के पास न्‍याय के लिए आते थे, अबशालोम उनके साथ यही व्‍यवहार करता था। यों अबशालोम ने इस्राएलियों को बहका कर उनका हृदय अपनी ओर कर लिया।</verse>
				<verse number="7">इस प्रकार चार वर्ष बीत गए। तब अबशालोम ने राजा दाऊद से कहा, ‘कृपाकर मुझे हेब्रोन नगर जाने दीजिए। मैंने हेब्रोन नगर में प्रभु की मन्नत मानी थी। मैं वहाँ अपनी मन्नत पूरी करूँगा।</verse>
				<verse number="8">जब मैं, आपका सेवक, सीरिया देश के गशूर नगर में था तब मैंने यह मन्नत मानी थी, “यदि प्रभु मुझे यरूशलेम वापस ले जाएगा तो मैं हेब्रोन नगर में बलि चढ़ाऊंगा, और प्रभु की आराधना करूँगा।”</verse>
				<verse number="9">राजा ने उससे कहा, ‘सकुशल जाओ।’ अत: वह तैयार हुआ और हेब्रोन नगर को चला गया।</verse>
				<verse number="10">अबशालोम ने इस्राएल के सब कुलों के पास गुप्‍तचर भेजे। उसने उनके द्वारा यह सन्‍देश भेजा, जैसे ही तुम ‘नरसिंघे का स्‍वर सुनो, तुम यह कहना: “अबशालोम हेब्रोन नगर में राजा है!” ’</verse>
				<verse number="11">अबशालोम के साथ दो सौ पुरुष यरूशलेम नगर से गए थे। ये अतिथि थे। ये निष्‍कपट हृदय से गए। इन्‍हें इस सम्‍बन्‍ध में कुछ भी मालूम नहीं था।</verse>
				<verse number="12">जब अबशालोम बलि चढ़ा रहा था तब उसने अहीतोफल को उसके नगर, गिलोह से बुलाया। अहीतोफल दाऊद का मन्‍त्री था। वह गिलोह नगर में रहता था। इस प्रकार षड्‍यन्‍त्र बल पकड़ता गया। अबशालोम के सहयोगियों की संख्‍या बढ़ती गई।</verse>
				<verse number="13">एक सन्‍देश-वाहक दाऊद के पास आया। उसने दाऊद को यह बताया, ‘इस्राएल प्रदेश के लोग अबशालोम का अनुसरण करने लगे हैं।’</verse>
				<verse number="14">अत: दाऊद ने अपने दरबारियों को जो उसके साथ यरूशलेम में थे, यह आदेश दिया, ‘तैयार हो जाओ, हम अविलम्‍ब भाग चलें। अन्‍यथा हम अबशालोम के आने पर भाग न सकेंगे। शीघ्र चलो। ऐसा न हो कि वह अचानक हमें आ घेरे, हमारा अनिष्‍ट करे और नगरवासियों को तलवार से मौत के घाट उतारे।’</verse>
				<verse number="15">दरबारियों ने राजा से कहा, ‘महाराज, हमारे स्‍वामी, हम आपके निर्णय के अनुसार कार्य करेंगे। हम प्रस्‍तुत हैं।’</verse>
				<verse number="16">अत: राजा दाऊद महल के बाहर निकला। उसके साथ उसका राजपरिवार था। उसने महल की देखभाल करने के लिए दस रखेल छोड़ दीं।</verse>
				<verse number="17">राजा बाहर निकला। उसके साथ सब लोग निकले। राजा अन्‍तिम मकान के सम्‍मुख रुका।</verse>
				<verse number="18">उसके सब दरबारी उसके समीप खड़े हो गए। करेत और पलेत के रहने वाले अंगरक्षक, इत्तय, और गत नगर के रहने वाले छ: सौ सैनिक, जो इत्तय के साथ आए थे, राजा के सामने से गुजरे।</verse>
				<verse number="19">राजा ने गत नगर के रहने वाले इत्तय से पूछा, ‘तुम हमारे साथ क्‍यों जा रहे हो? लौट जाओ। नए राजा के साथ रहो। तुम विदेशी हो। इसके अतिरिक्‍त तुम अपने देश से निर्वासित हो।</verse>
				<verse number="20">तुम कल ही आए थे। क्‍या मैं आज ही तुम्‍हें अपने साथ भटकने के लिए ले जाऊं; जब कि मैं स्‍वयं नहीं जानता हूँ कि मैं कहाँ जा रहा हूँ? लौट जाओ, और अपने साथ अपने देश-वासियों को भी ले जाओ। प्रभु की करुणा और सच्‍चाई तुम्‍हारे साथ रहे।’</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु इत्तय ने राजा को यह उत्तर दिया, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! महाराज, मेरे स्‍वामी की सौगन्‍ध! महाराज, आप जिस स्‍थान में रहेंगे, आपका यह सेवक भी वहाँ रहेगा। वह जीवन में, और मृत्‍यु में अपने महाराज, स्‍वामी का साथ देगा।’</verse>
				<verse number="22">तब दाऊद ने इत्तय से कहा, ‘अच्‍छा, जाओ।’ अत: वह अपने सब लोगों और बाल-बच्‍चों के साथ आगे बढ़ गया।</verse>
				<verse number="23">समस्‍त देश उच्‍च स्‍वर में रो पड़ा। राजा दाऊद किद्रोन घाटी में खड़ा था, और सब लोग उसके सामने से गुजरते हुए निर्जन प्रदेश की ओर चले गए।</verse>
				<verse number="24">तब पुरोहित एबयातर आया। उसके पश्‍चात् सादोक भी आया। सादोक के साथ उपपुरोहित लेवीय थे, जो परमेश्‍वर के विधान की मंजूषा उठाए हुए थे। जब तक सब लोग नगर से गुजर नहीं गए तब तक वे परमेश्‍वर की मंजूषा एबयातर के पास रखे रहे।</verse>
				<verse number="25">राजा ने सादोक को आदेश दिया, ‘परमेश्‍वर की मंजूषा को नगर में वापस ले जाओ। यदि मैं प्रभु की कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त करूँगा तो वह मुझे इस नगर में वापस लाएगा और मुझे अपनी मंजूषा और उसके निवास-स्‍थान के फिर दर्शन कराएगा।</verse>
				<verse number="26">पर यदि प्रभु यों कहेगा: “मैं तुझसे प्रसन्न नहीं हूँ” तो भी मैं उसकी इच्‍छा को स्‍वीकार करूँगा। जो उसकी दृष्‍टि में भला लगे, वही मेरे साथ करे।’</verse>
				<verse number="27">राजा ने पुरोहित सादोक से यह भी कहा, ‘तुम और एबयातर अपने पुत्रों के साथ सकुशल नगर को लौट जाओ। तुम अपने पुत्र अहीमास को, तथा एबयातर के पुत्र योनातन को लेकर जाना।</verse>
				<verse number="28">जब तक तुम्‍हारी ओर से मुझे समाचार नहीं मिलेगा, और मुझे सब बातें ज्ञात नहीं होंगी, तब तक मैं निर्जन प्रदेश के मैदान में ठहरा रहूँगा।’</verse>
				<verse number="29">अत: सादोक और एबयातर परमेश्‍वर की मंजूषा को यरूशलेम नगर वापस ले गए। वे वहीं रह गए।</verse>
				<verse number="30">दाऊद जैतून पहाड़ पर चढ़ने लगा। वह रो रहा था। वह नंगे पैर था। उसका सिर ढका था। जो लोग उसके साथ थे, वे भी अपना सिर ढांपे हुए थे। वे रोते हुए पहाड़ पर चढ़ रहे थे।</verse>
				<verse number="31">दाऊद को यह समाचार मिला: ‘षड्‍यन्‍त्रकारियों में अहीतोफल भी है।’ दाऊद ने कहा, ‘हे प्रभु, अहीतोफल की सम्‍मति को मूर्खतापूर्ण सम्‍मति में बदल दे।’</verse>
				<verse number="32">जब दाऊद पर्वत के शिखर पर पहुँचा, जहाँ परमेश्‍वर की आराधना की जाती थी, तब दाऊद का मित्र हूशय जो अर्की जाति का था, उससे भेंट करने के लिए आया। उसका अंगरखा फटा हुआ था। उसके सिर पर धूल थी।</verse>
				<verse number="33">दाऊद ने उससे कहा, ‘यदि तुम मेरे साथ जाओगे तो मेरे लिए भार बन जाओगे।</verse>
				<verse number="34">परन्‍तु यदि तुम यरूशलेम नगर लौट जाओ, और अबशालोम से यह कहो, “महाराज, मैं आपका सेवक बनना चाहता हूँ। जैसे मैं पहले आपके पिता का सेवक था वैसे अब मैं आपका सेवक बनना चाहता हूँ”, तो तुम मेरे लिए अहीतोफल की सम्‍मति निष्‍फल कर दोगे।</verse>
				<verse number="35">वहाँ पुरोहित सादोक और एबयातर भी तुम्‍हारे साथ होंगे। जो बातें तुम राज-महल में सुनोगे उन्‍हें तुम पुरोहित सादोक और एबयातर को बता देना।</verse>
				<verse number="36">देखो, वहाँ उनके साथ उनके दो पुत्र भी हैं: सादोक का पुत्र अहीमास, और एबयातर का पुत्र योनातन। जो बातें तुम सुनोगे, उनको इन्‍हीं के हाथ मुझे पहुँचा देना।’</verse>
				<verse number="37">अत: दाऊद के मित्र हूशय ने यरूशलेम नगर में प्रवेश किया। उस समय अबशालोम भी नगर में प्रवेश कर रहा था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">दाऊद पर्वत के शिखर को पार कर कुछ दूर गया था कि मपीबोशेत का सेवक सीबा दाऊद से भेंट करने के लिए आया। वह अपने साथ जीन कसे हुए दो गधे, दो सौ रोटियाँ, किशमिश के एक सौ गुच्‍छे, एक सौ ग्रीष्‍मकालीन फल और अंगूर के रस से भरी एक मशक लाया था।</verse>
				<verse number="2">राजा दाऊद ने सीबा से पूछा, ‘इनसे तुम्‍हारा क्‍या प्रयोजन है?’ सीबा ने उत्तर दिया, ‘गधे तो राज-परिवार की सवारी के लिए, रोटियाँ और ग्रीष्‍मकालीन फल दरबारियों के लिए और अंगूर का रस निर्जन प्रदेश में थके मांदे लोगों के पीने के लिए है।’</verse>
				<verse number="3">राजा ने पूछा, ‘तुम्‍हारे स्‍वामी का पुत्र कहाँ है?’ सीबा ने राजा को बताया, ‘वह यरूशलेम में ठहर गए हैं। उन्‍होंने यह कहा है: “आज इस्राएल के वंशज मेरे दादा का राज्‍य मुझे लौटा देंगे।” ’</verse>
				<verse number="4">राजा ने सीबा से कहा, ‘जो कुछ मपीबोशेत का है, वह आज से तुम्‍हारा है।’ सीबा बोला, ‘महाराज, मैं भूमि पर झुककर आपका अभिवादन करता हूँ। हे मेरे स्‍वामी, मैं आपकी कृपादृष्‍टि सदा प्राप्‍त करता रहूँ।’</verse>
				<verse number="5">राजा दाऊद बहूरीम तक ही पहुँचा था कि वहाँ से शाऊल के गोत्र का एक व्यक्‍ति निकला। उसका नाम शिमई था। वह गेरा नामक व्यक्‍ति का पुत्र था। वह गाली देता हुआ आया।</verse>
				<verse number="6">वह राजा दाऊद और उसके दरबारियों पर पत्‍थर फेंकने लगा। पर राजा की दाईं तथा बाईं ओर सैनिक और महायोद्धा थे।</verse>
				<verse number="7">शिमई ने गाली देकर यों कहा, ‘ओ हत्‍यारे! ओ गुण्‍डे! भाग जा, निकल जा!</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने शाऊल के परिवार के सब रक्‍तपात का बदला तुझसे लिया है। तू उसके स्‍थान पर राज्‍य कर रहा है, परन्‍तु प्रभु ने तेरे पुत्र अबशालोम के हाथ में राज्‍य को सौंप दिया। देख, तू स्‍वयं अपनी बुराई के जाल में कैसा फंस गया; क्‍योंकि तू हत्‍यारा है!’</verse>
				<verse number="9">सरूयाह के पुत्र अबीशय ने राजा से कहा, ‘यह मरा हुआ कुत्ता मेरे स्‍वामी, महाराज को अपशब्‍द क्‍यों कह रहा है? मुझे अनुमति दीजिए कि मैं उसके पास जाकर उसके सिर को धड़ से अलग कर दूँ।’</verse>
				<verse number="10">राजा ने कहा, ‘सरूयाह के पुत्रो, यह मेरा और तुम्‍हारा काम नहीं है। उसे गाली देने दो। यदि प्रभु ने उससे यों कहा, “दाऊद को अपशब्‍द कह!” तो किसको यह पूछने का अधिकार है, “तूने ऐसा क्‍यों कहा?” ’</verse>
				<verse number="11">दाऊद ने अबीशय तथा अपने सब दरबारियों से कहा, ‘देखो, मेरे पौरुष का फल, स्‍वयं मेरा पुत्र मेरा प्राण लेना चाहता है। तब यह बिन्‍यामिन कुल का व्यक्‍ति कितना अधिक मेरा प्राण लेने पर तुला हो सकता है। इसे छोड़ दो। अपशब्‍द कहने दो; क्‍योंकि प्रभु ने इसे ऐसा करने को कहा है।</verse>
				<verse number="12">कदाचित् प्रभु मेरी दुर्दशा पर दृष्‍टि करे। आज जो अपशब्‍द मुझे कहे गए, उनके बदले में प्रभु मेरी भलाई करे।’</verse>
				<verse number="13">तत्‍पश्‍चात् दाऊद और उसके साथ के लोग अपने मार्ग पर चले गए। शिमई उसे गाली देता तथा पत्‍थर और धूल फेंकता हुआ अपने सामने के पहाड़ की बगल से निकल गया।</verse>
				<verse number="14">राजा दाऊद और उसके साथ के लोग थके-मांदे यर्दन नदी के तट पर आए। वहाँ उसने विश्राम किया।</verse>
				<verse number="15">अबशालोम और इस्राएल प्रदेश की सेना ने यरूशलेम में प्रवेश किया। अहीतोफल उसके साथ था।</verse>
				<verse number="16">अर्की जाति का हूशय, जो दाऊद का मित्र था, अबशालोम के पास आया। उसने अबशालोम से यह कहा, ‘महाराज चिरायु हों! महाराज चिरायु हों!’</verse>
				<verse number="17">अबशालोम ने हूशय से पूछा, ‘क्‍या अपने मित्र के प्रति आपकी यही निष्‍ठा है? आप अपने मित्र के साथ क्‍यों नहीं गए?’</verse>
				<verse number="18">हूशय ने अबशालोम को उत्तर दिया, ‘महाराज, यह बात नहीं है। जिस व्यक्‍ति को प्रभु ने, उसके निज लोगों ने, समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र ने चुना है, उसके साथ मैं हूँ, और उसी के साथ मैं रहूँगा।</verse>
				<verse number="19">इसके अतिरिक्‍त, मुझे किसकी सेवा करनी चाहिए? अपने मित्र के पुत्र की न? जैसे मैंने आपके पिता की सेवा की वैसे ही मैं आपकी सेवा करूँगा।’</verse>
				<verse number="20">अबशालोम ने अहीतोफल से पूछा, ‘आप लोग सलाह दीजिए। अब हमें क्‍या करना चाहिए?’</verse>
				<verse number="21">अहीतोफल ने अबशालोम से कहा, ‘जो रखेल तुम्‍हारा पिता राजमहल की देख-भाल करने के लिए छोड़ गया है, तुम उनके साथ सहवास करो। यह बात समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र सुनेगा कि तुमने अपने पिता की घृणा मोल ले ली। तब तुम्‍हारे साथियों के हाथ मजबूत होंगे।’</verse>
				<verse number="22">अत: सेवकों ने अबशालोम के लिए महल की छत पर एक तम्‍बू ताना। अबशालोम ने समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र की आँखों के सामने अपने पिता की रखेलों के साथ सहवास किया। उन दिनों में अहीतोफल का परामर्श ऐसा वचन माना जाता था मानो वह परमेश्‍वर से पूछा गया है। दाऊद और अबशालोम दोनों अहीतोफल के परामर्श को इतना महत्‍वपूर्ण मानते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">अहीतोफल ने अबशालोम से कहा, ‘मुझे सेना में से बारह हजार सैनिक चुनने की अनुमति दो। मैं आज रात ही तैयार होकर दाऊद का पीछा करूँगा।</verse>
				<verse number="2">जब तक वह थका-मांदा और उत्‍साह-हीन है, मैं उस पर हमला करूँगा। उसे भय से आतंकित कर दूँगा। उसके साथ के लोग भाग जाएँगे। राजा अकेला रह जाएगा। तब मैं उस पर वार करूँगा।</verse>
				<verse number="3">जैसे दुल्‍हिन अपने दूल्‍हे के पास घर लौटती है वैसे मैं दाऊद के सब लोगों को तुम्‍हारे पास वापस ले आऊंगा। तुम तो केवल एक मनुष्‍य का प्राण लेना चाहते हो। शेष सब लोगों को शान्‍ति प्राप्‍त होगी।’</verse>
				<verse number="4">यह विचार अबशालोम और सब इस्राएली धर्मवृद्धों को उचित लगा।</verse>
				<verse number="5">अबशालोम ने कहा, ‘अर्की हूशय को भी बुलाओ। हम उसकी भी सलाह सुनें। वह क्‍या कहता है?’</verse>
				<verse number="6">हूशय अबशालोम के पास आया। अबशालोम ने उससे कहा, ‘अहीतोफल ने ये बातें कही हैं। क्‍या हमें उनके विचार के अनुसार कार्य करना चाहिए? यदि नहीं तो तुम बोलो, हमें क्‍या करना चाहिए?’</verse>
				<verse number="7">हूशय ने अबशालोम को उत्तर दिया, ‘जो सलाह इस बार अहीतोफल ने दी, वह अच्‍छी नहीं है।’</verse>
				<verse number="8">हूशय ने समझाया, ‘आप यह जानते हैं कि आपके पिता तथा उनके सैनिक महायोद्धा हैं। वे उस रीछनी के समान खूंखार हैं जिसके बच्‍चे छीन लिये गए हैं। आपके पिता अनुभवी सैनिक हैं। वह सैनिकों के साथ रात व्‍यतीत नहीं करते।</verse>
				<verse number="9">वह इस समय भी किसी गड्ढे में अथवा अन्‍य स्‍थान में छिपे होंगे। अब यदि आक्रमण के आरम्‍भ में ही हमारी सेना के सैनिक हताहत होंगे तो सुनने वाले यही कहेंगे, “अबशालोम के पक्षवाले सैनिकों का संहार हो गया।”</verse>
				<verse number="10">तब शेर-दिल वीर सैनिक भी भय से आतंकित हो जाएगा। समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र यह बात जानता है कि आपके पिता महाबली हैं। उनके पक्ष के सैनिक वीर योद्धा हैं।</verse>
				<verse number="11">इसलिए मेरी यह सलाह है: दान प्रदेश से बएर-शेबा नगर तक के सब इस्राएली सैनिक, समुद्र के रेतकणों के सदृश असंख्‍य सैनिक, आपके सम्‍मुख एकत्र किये जाएँ, और आप स्‍वयं उनके साथ युद्ध में जाएँ।</verse>
				<verse number="12">जिस स्‍थान पर हम आपके पिता को पाएँगे, वहीं हम उन पर आक्रमण कर देंगे। जैसे ओस भूमि पर गिरती है वैसे ही हम उन पर टूट पड़ेंगे। तब न वह और न उनके पक्ष का एक सैनिक भी बचेगा।</verse>
				<verse number="13">यदि वह किसी नगर में शरण लेंगे, तब सब इस्राएली सैनिक उस नगर में रस्‍से ले जाएँगे। हम इन रस्‍सों से नगर को घाटी में घसीट लेंगे, और वहाँ एक पत्‍थर भी ढूंढ़ने पर नहीं मिलेगा।’</verse>
				<verse number="14">अबशालोम तथा सब इस्राएली सैनिकों ने कहा, ‘अर्की हूशय की सलाह अहीतोफल की सलाह से उत्तम है।’ प्रभु ने यह निश्‍चय किया था कि वह अहीतोफल की अच्‍छी सलाह को निष्‍फल कर देगा जिससे अबशालोम पर ही विपत्ति आए।</verse>
				<verse number="15">हूशय ने पुरोहित सादोक और एबयातर से कहा, ‘अहीतोफल ने अबशालोम और इस्राएली धर्मवृद्धों को इस प्रकार की सलाह दी थी और मैंने यह सलाह दी है।</verse>
				<verse number="16">अब आप लोग महाराज दाऊद के पास अविलम्‍ब समाचार भेजिए। उन्‍हें यह बात बता दीजिए, “आप निर्जन प्रदेश के मैदान में आज की रात व्‍यतीत न कीजिए। वरन् अतिशीघ्र नदी के पार चले जाइए। अन्‍यथा, महाराज, आप तथा आपके साथ के सब सैनिक रौंद दिए जाएँगे।” ’</verse>
				<verse number="17">योनातन और अहीमास एन-रोगेल के जलाशय के तट पर ठहरे हुए थे। एक सेविका उनके पास जाती, और उन्‍हें समाचार बताती थी। वे राजा दाऊद के पास जाते, और उसे समाचार देते थे। वे यरूशलेम नगर में इस प्रकार प्रवेश करते थे कि उन्‍हें कोई न देख सके।</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु एक बार एक लड़के ने उन्‍हें देख लिया। उसने अबशालोम को सूचित कर दिया। अत: योनातन और अहीमास अविलम्‍ब चले गए। वे बहूरीम निवासी एक मनुष्‍य के घर में आए। उसके आंगन में एक कुआं था। वे उसके भीतर उतर गए।</verse>
				<verse number="19">उस मनुष्‍य की पत्‍नी ने एक चादर ली। उसने चादर को कुएँ के मुँह पर फैला दिया। तत्‍पश्‍चात् दला हुआ अनाज चादर के ऊपर बिखेर दिया, जिससे किसी को उनका पता न चले।</verse>
				<verse number="20">अबशालोम के सेवक उस स्‍त्री के पास घर में आए। उन्‍होंने उससे पूछा, “अहीमास और योनातन कहाँ हैं?” स्‍त्री ने उन्‍हें उत्तर दिया, ‘वे नदी की ओर गए हैं।’ सेवकों ने उन्‍हें खोजा पर वे नहीं मिले। तब सेवक यरूशलेम को लौट गए।</verse>
				<verse number="21">उनके जाने के पश्‍चात् अहीमास और योनातन कुएँ से बाहर निकले और वहाँ से चले गए। उन्‍होंने दाऊद को समाचार दिया। उन्‍होंने उससे कहा, ‘महाराज, तैयारी कीजिए। नदी को अविलम्‍ब पार कीजिए। अहीतोफल ने आपके विरुद्ध यह सम्‍मति दी है।’</verse>
				<verse number="22">अत: दाऊद तथा उसके साथ की समस्‍त सेना तैयार हुई। उन्‍होंने यर्दन नदी को पार किया। सबेरा होते-होते सेना का एक भी सैनिक वहाँ नहीं रहा। सब सैनिक यर्दन नदी के उस पार चले गए।</verse>
				<verse number="23">जब अहीतोफल ने यह देखा कि उसकी सलाह के अनुसार कार्य नहीं किया गया, तब उसने अपने गधे पर काठी कसी और अपने घर, अपने नगर को चला गया। वहाँ उसने अपने घर की व्‍यवस्‍था की। उसके बाद उसने फांसी लगा कर आत्‍महत्‍या कर ली। उसको उसके पिता की कबर में गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="24">दाऊद महनइम नगर में आया। उधर अबशालोम और उसके साथ इस्राएली सैनिकों ने यर्दन नदी पार की।</verse>
				<verse number="25">अबशालोम ने योआब के स्‍थान पर अमासा को सेनापति नियुक्‍त किया। यह अमासा यिश्‍माएली वंश के यित्रा नामक व्यक्‍ति का पुत्र था। इसने अबीगल से विवाह किया था जो नाहश की पुत्री थी। वह योआब की मां सरूयाह की बहिन थी।</verse>
				<verse number="26">इस्राएली सेना और अबशालोम ने गिलआद प्रदेश में पड़ाव डाला।</verse>
				<verse number="27">जब दाऊद महनइम नगर में आया तब अम्‍मोनी राज्‍य की राजधानी रब्‍बाह से नाहश का पुत्र शोबी, लो-दबार से आमीएल का पुत्र माकीर और रोगलीम नगर से गिलआद प्रदेश का रहने वाला बर्जिल्‍लय भी आ पहुँचे।</verse>
				<verse number="28">वे दाऊद और उसके साथ के सैनिकों के भोजन के लिए ये वस्‍तुएँ लाए: शय्‍या, बर्तन, मिट्टी के पात्र, गेहूँ, जौ, मैदा, सूखे दाने, सेम, मसूर, शहद, दही, पनीर और भेड़-बकरी। वे यह सोचते थे, ‘ये लोग निर्जन प्रदेश में भूखे-प्‍यासे और थके-मांदे हैं।’</verse>
				<verse number="29"></verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">दाऊद ने अपने साथ के सैनिकों की गणना की। उसने हजार-हजार, और सौ-सौ सैनिकों के दल पर सहस्रपति और शतपति नियुक्‍त किए।</verse>
				<verse number="2">तत्‍पश्‍चात् उसने समस्‍त सेना को तीन दलों में विभाजित किया। एक दल का नायक योआब था। दूसरे दल का नायक सरूयाह का पुत्र और योआब का भाई अबीशय था। तीसरे दल का नायक गत निवासी इत्तय था। राजा दाऊद ने सैनिकों से कहा, ‘मैं भी तुम्‍हारे साथ जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="3">सैनिकों ने कहा, ‘महाराज, आप नगर के बाहर नहीं जाएँगे। यदि हमें भागना पड़ेगा तो शत्रु हमारी ओर ध्‍यान नहीं देंगे। सेना के आधे सैनिक वीरगति प्राप्‍त करेंगे, तो भी वे हमारी ओर ध्‍यान नहीं देंगे। परन्‍तु महाराज, आप दस हजार सैनिकों के बराबर हैं। इसलिए, अच्‍छा यह होगा कि आप नगर में ठहर कर यहाँ से हमें सहायता भेजें।’</verse>
				<verse number="4">राजा ने उनसे कहा, ‘जो तुम्‍हें अपनी दृष्‍टि में उचित प्रतीत होता है, वही मैं करूँगा। अत: वह नगर के प्रवेश-द्वार के पास खड़ा हो गया, और समस्‍त सेना सौ-सौ और हजार-हजार के दल में नगर से बाहर निकल गई।</verse>
				<verse number="5">राजा ने योआब, अबीशय और इत्तय को यह आदेश दिया, ‘मेरे लिए युवा अबशालोम के साथ दयापूर्ण व्‍यवहार करना।’ अबशालोम के सम्‍बन्‍ध में सेनापतियों को दिया गया राजा का यह आदेश समस्‍त सेना ने सुना।</verse>
				<verse number="6">यों दाऊद के सैनिक इस्राएली सेना का सामना करने के लिए युद्ध-भूमि में आए। युद्ध एफ्रइम के वन प्रदेश में हुआ।</verse>
				<verse number="7">वहाँ इस्राएली सेना दाऊद के सैनिकों से पराजित हो गई। उस दिन महासंहार हुआ। लगभग बीस हजार सैनिक मारे गए।</verse>
				<verse number="8">युद्ध-अग्‍नि समस्‍त वन प्रदेश में फैल गई। उस दिन जितनी संख्‍या में तलवार से सैनिक मारे गए उससे अधिक संख्‍या में सैनिकों को सघन वन ने निगल लिया।</verse>
				<verse number="9">संयोग से अबशालोम और दाऊद के सैनिकों का आमना-सामना हो गया। अबशालोम खच्‍चर पर सवार था। खच्‍चर एक बड़े बांज वृक्ष की शाखाओं के नीचे से गुजर रहा था। उसी समय अबशालोम का सिर बांज वृक्ष में फंस गया। खच्‍चर उसके नीचे से निकल गया। अबशालोम अधर में टंग गया।</verse>
				<verse number="10">एक सैनिक ने यह दृश्‍य देखा। उसने योआब को बताया, ‘मैंने बांज वृक्ष से लटकते हुए राजकुमार अबशालोम को देखा है।’</verse>
				<verse number="11">योआब ने समाचार लाने वाले व्यक्‍ति से पूछा, ‘क्‍या कहा! तुमने उसे देखा है? तुमने उसे वहीं क्‍यों नहीं मार डाला? मैं तुझे इस कार्य के लिए प्रसन्नता से चांदी के दस सिक्‍के और एक कमरबन्‍द देता।’</verse>
				<verse number="12">उसने योआब को उत्तर दिया, ‘आप मेरे हाथ पर चांदी के हजार सिक्‍के क्‍यों न रख दें, मैं राजकुमार पर अपना हाथ नहीं उठाऊंगा। जो आदेश महाराज ने आपको, अबीशय और इत्तय को दिया है, वह हमने भी सुना है: “मेरे लिए युवक अबशालोम की रक्षा करना।”</verse>
				<verse number="13">इसके अतिरिक्‍त यदि मैं विश्‍वासघात करता तो अपने प्राण को संकट में डालता। महाराज से कोई बात छिपी नहीं रह सकती। तब आप भी मुझसे किनारा कर लेते।’</verse>
				<verse number="14">योआब ने कहा, ‘मैं तुम्‍हारे साथ इस प्रकार समय बर्बाद नहीं करूँगा।’ अत: उसने अपने हाथ में तीन बरछियाँ लीं, और अबशालोम के हृदय में भोंक दीं, जो बांज वृक्ष पर टंगा था और अब तक जीवित था।</verse>
				<verse number="15">योआब के दस शस्‍त्रवाहक जवानों ने अबशालोम को घेर लिया। उन्‍होंने उस पर वार किया, और उसको मार डाला।</verse>
				<verse number="16">तब योआब ने नरसिंगा फूंका और अपनी सेना को रोक दिया। उसके सैनिकों ने इस्राएली सेना का पीछा करना छोड़ दिया और वे लौट आए।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने अबशालोम का शव उठाया, और उसको जंगल के एक बड़े गड्ढे में फेंक दिया। तत्‍पश्‍चात् शव के ऊपर पत्‍थरों का विशाल ढेर खड़ा कर दिया। इस्राएली सैनिक अपने-अपने घर को भाग गए।</verse>
				<verse number="18">जब अबशालोम जीवित था तब उसने अपने लिए एक स्‍तम्‍भ खड़ा कराया था। यह स्‍तम्‍भ राजघाटी में है। अबशालोम का यह विचार था, ‘मेरे नाम को जीवित करने वाला मेरा कोई पुत्र नहीं है।’ अत: उसने स्‍तम्‍भ का नाम अपने नाम पर रखा। आज तक उसको ‘अबशालोम का स्‍तम्‍भ’ कहते हैं।</verse>
				<verse number="19">सादोक के पुत्र अहीमास ने योआब से कहा, ‘मैं दौड़कर महाराज के पास यह समाचार ले जाऊंगा कि प्रभु ने उन्‍हें उनके शत्रुओं के हाथ से मुक्‍त कर दिया।’</verse>
				<verse number="20">योआब ने उससे कहा, ‘आज तुम शुभ समाचार मत ले जाओ। तुम दूसरे दिन शुभ समाचार ले जाना। आज तुम शुभ समाचार निश्‍चय ही मत ले जाना; क्‍योंकि आज राजकुमार की मृत्‍यु हुई है।’</verse>
				<verse number="21">तब योआब ने इथियोपिया देश के एक गुलाम को आदेश दिया, ‘जो कुछ तुमने देखा है, वह जाकर राजा को बताओ।’ गुलाम ने झुककर योआब का अभिवादन किया, और दौड़ पड़ा।</verse>
				<verse number="22">सादोक के पुत्र अहीमास ने पुन: कहा, ‘चाहे कुछ भी हो, मैं तो इथियोपियाई गुलाम के पीछे दौड़कर जाऊंगा।’ योआब ने समझाया, ‘मेरे पुत्र, तुम दौड़कर क्‍यों जाना चाहते हो? तुम्‍हें इस समाचार के लिए कोई पुरस्‍कार नहीं मिलेगा।’</verse>
				<verse number="23">उसने कहा, ‘चाहे कुछ भी हो, मैं तो दौड़कर जाऊंगा।’ योआब ने उससे कहा, ‘तो दौड़ो!’ अत: अहीमास दौड़ पड़ा। वह मैदान के मार्ग से गुजरा और इथियोपियाई गुलाम से आगे निकल गया।</verse>
				<verse number="24">दाऊद दो प्रवेश-द्वारों के मध्‍य बैठा था। प्रहरी परकोटा से लगे हुए द्वार की छत पर था। उसने अपनी आँखें ऊपर उठाईं। उसने देखा कि एक मनुष्‍य अकेला दौड़ता हुआ आ रहा है।</verse>
				<verse number="25">प्रहरी ने पुकार कर राजा को सूचना दी। राजा ने कहा, ‘यदि वह अकेला है तो उसके मुँह में शुभ समाचार होगा।’ वह दौड़ता हुआ और समीप आया।</verse>
				<verse number="26">प्रहरी ने देखा कि एक और मनुष्‍य दौड़कर आ रहा है। प्रहरी ने द्वार की ओर मुख किया, और पुकारा, ‘महाराज, एक और मनुष्‍य अकेला दौड़ता हुआ आ रहा है।’ राजा ने कहा, ‘यह भी शुभ समाचार लानेवाला है।’</verse>
				<verse number="27">प्रहरी ने कहा, ‘महाराज, मैं पहले दौड़ने वाले की दौड़ को पहचान सकता हूँ। सादोक का पुत्र अहीमास इस प्रकार दौड़ता है।’ राजा ने कहा, ‘वह अच्‍छा आदमी है। वह शुभ सन्‍देश लेकर आता है।’</verse>
				<verse number="28">अहीमास राजा के पास पहुँचा। उसने राजा से कहा, ‘महाराज, सब कुशल है!’ तब उसने भूमि पर मुँह के बल गिरकर राजा का अभिवादन किया। उसने कहा, ‘आपका प्रभु परमेश्‍वर धन्‍य है! उसने मेरे स्‍वामी, महाराज के विरुद्ध हाथ उठानेवाले मनुष्‍य के हाथ काट डाले हैं।’</verse>
				<verse number="29">महाराज ने उससे पूछा, ‘युवा अबशालोम तो सकुशल है न?’ अहीमास ने उत्तर दिया, ‘जब योआब ने मुझे, आपके सेवक को भेजा तब मैंने बड़ी भीड़ देखी थी। पर महाराज, मैं नहीं जानता कि वहाँ क्‍या था।’</verse>
				<verse number="30">राजा ने आदेश दिया, ‘सामने से हट जाओ। वहाँ खड़े हो जाओ।’ अत: वह हटकर खड़ा हो गया।</verse>
				<verse number="31">तब इथियोपियाई गुलाम आया। उसने कहा, ‘मेरे स्‍वामी, महाराज के लिए शुभ सन्‍देश लाया हूँ। आज प्रभु ने आपको आपके विरुद्ध उठनेवालों के हाथ से मुक्‍त कर दिया।’</verse>
				<verse number="32">राजा ने गुलाम से पूछा, ‘युवा अबशालोम तो सकुशल है न?’ गुलाम ने उत्तर दिया, ‘मेरे स्‍वामी, महाराज के शत्रुओं और आपका अनिष्‍ट करनेवाले सब विरोधियों का अन्‍त उस युवक के अन्‍त के समान हो!’</verse>
				<verse number="33">राजा इस धक्‍के से हिल उठा। वह द्वार के ऊपर बने हुए कमरे में चला गया और वहाँ रोने लगा। उसने रोते हुए कहा, ‘ओ मेरे बेटे अबशालोम! मेरे बेटे! मेरे बेटे अबशालोम! काश, तेरे बदले मुझे मौत आई होती। ओ मेरे बेटे अबशालोम, मेरे बेटे!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">किसी ने योआब को यह बात बताई, ‘महाराज अबशालोम के लिए रो रहे हैं। वह उसके लिए शोक मना रहे हैं।’</verse>
				<verse number="2">अत: युद्ध में प्राप्‍त विजय उस दिन सेना के लिए शोक में बदल गई। सैनिकों ने सुना, ‘महाराज अपने पुत्र के लिए दु:खी हैं।’</verse>
				<verse number="3">अत: उस दिन सैनिकों ने नगर में ऐसे मुँह चुराकर प्रवेश किया जैसे युद्ध से भागकर आए हुए भगोड़े मुँह चुराते हैं।</verse>
				<verse number="4">राजा मुँह ढककर उच्‍च स्‍वर में चिल्‍लाता रहा, ‘ओ मेरे बेटे अबशालोम! मेरे बेटे अबशालोम! मेरे बेटे!’</verse>
				<verse number="5">तब योआब राजा के पास महल में आया। उसने कहा, ‘महाराज, आज आपने अपने सैनिकों का मुँह शर्म से काला कर दिया, जिन्‍होंने आज आपके प्राण, आपके पुत्र-पुत्रियों के प्राण, आपकी पत्‍नियों और रखैलों के प्राण बचाए।</verse>
				<verse number="6">आप उनसे प्रेम करते हैं, जो आप से घृणा करते हैं। पर आप उनसे घृणा करते हैं, जो आपसे प्रेम करते हैं। आज आपने यह बात स्‍पष्‍ट कर दी कि आपके लिए सेना-नायकों और सैनिकों का कोई महत्‍व नहीं है। आज मुझे ज्ञात हुआ कि यदि अबशालोम आज जीवित होता और हम सब मर गए होते तो आप प्रसन्न होते।</verse>
				<verse number="7">अब आप उठिए! महल से बाहर निकलिए और अपने सैनिकों से सहृदयता से बात कीजिए। प्रभु की सौगन्‍ध! यदि आप महल से बाहर नहीं निकलेंगे तो आज रात आपके साथ एक भी सैनिक नहीं रह जाएगा। बचपन से आज तक आप पर जितनी विपत्तियाँ आई हैं, उन सबसे यह विपत्ति आपके लिए असहनीय होगी।’</verse>
				<verse number="8">अत: राजा उठा। उसने नगर-द्वार पर अपना आसन ग्रहण किया। सैनिकों को यह समाचार मिला, ‘महाराज, नगर-द्वार पर विराजमान हैं।’ अत: सैनिक राजा के सम्‍मुख एकत्र हुए। इस्राएली सैनिक अपने-अपने घर को भाग गए थे।</verse>
				<verse number="9">इस्राएल प्रदेश के सब कुल लड़-झगड़ रहे थे। वे यह कहते थे, ‘राजा दाऊद ने हमें शत्रुओं के हाथ से मुक्‍त किया था। उन्‍होंने हमें पलिश्‍ती जाति के हाथ से छुड़ाया था। अब वह अबशालोम के कारण देश से भाग गए।</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु अब अबशालोम, जिनको हमने अपना राजा अभिषिक्‍त किया था, युद्ध में मारे गए। अब हम राजा दाऊद को लौटा लाने के विषय में चुप क्‍यों हैं?’</verse>
				<verse number="11">राजा दाऊद ने पुरोहित सादोक और एबयातर को यह सन्‍देश भेजा, ‘यहूदा प्रदेश के धर्मवृद्धों से यह कहो: “तुम राजा को उसके राजमहल में वापस लाने में सबसे पीछे क्‍यों रहना चाहते हो? इस्राएल प्रदेश से राजा के पास सन्‍देश आ गया है।</verse>
				<verse number="12">तुम तो मेरे भाई-बन्‍धु हो। तुम मेरी ही हड्डी और मांस हो। तब तुम मुझे, अपने राजा को, वापस बुलाने में सबसे पीछे क्‍यों रहना चाहते हो?”</verse>
				<verse number="13">तुम अमासा से यह कहना, “क्‍या तू मेरी ही हड्डी और मांस नहीं है? यदि अब मैं तुझे योआब के स्‍थान पर सेनापति नहीं नियुक्‍त करूँ तो परमेश्‍वर मुझे कठोर से कठोर दण्‍ड दे।” ’</verse>
				<verse number="14">यों दाऊद ने यहूदा प्रदेश के सब लोगों का हृदय अपनी ओर खींच लिया। उन्‍होंने एक मत होकर राजा दाऊद के पास सन्‍देश भेजा, ‘कृपया, आप तथा आपके सब सेवक लौट आइए।’</verse>
				<verse number="15">अत: राजा दाऊद लौटा। वह यर्दन नदी के तट पर पहुँचा। यहूदा प्रदेश के निवासी राजा से भेंट करने, और उसको यर्दन नदी के इस पार लाने के लिए गिलगाल नगर में आए।</verse>
				<verse number="16">बिन्‍यामिन कुल के गेरा के पुत्र शिमई ने जो बहूरीम नगर में रहता था, अविलम्‍ब तैयारी की। वह यहूदा प्रदेश के लोगों के साथ राजा दाऊद से भेंट करने आया।</verse>
				<verse number="17">उसके साथ बिन्‍यामिन कुल के एक हजार पुरुष थे। शाऊल के राजपरिवार का सेवक सीबा भी अपने पन्‍द्रह पुत्रों और बीस सेवकों के साथ, राजा दाऊद से पहले यर्दन नदी पर पहुँच गया।</verse>
				<verse number="18">वे राजा की दृष्‍टि में भला कार्य करने के उद्देश्‍य से, राजपरिवार को नदी पार करा रहे थे। जब राजा नदी को पार करने लगा तब गेरा का पुत्र शिमई राजा के पैरों पर गिरा।</verse>
				<verse number="19">उसने राजा से कहा, ‘स्‍वामी, मुझ पर अधर्म का अभियोग मत लगाना। जिस दिन महाराज, मेरे स्‍वामी यरूशलेम से जा रहे थे तब मैंने, आपके सेवक ने जो अपराध किया था, उसका आप स्‍मरण नहीं कीजिए। कृपया उसकी ओर ध्‍यान भी मत दीजिए।</verse>
				<verse number="20">आपका सेवक, मैं यह स्‍वीकार करता हूँ कि मैंने पाप किया था। महाराज, देखिए, मैं यूसुफ कुल का पहला व्यक्‍ति हूँ, जो अपने महाराज और स्‍वामी से भेंट करने के लिए आया।’</verse>
				<verse number="21">सरूयाह के पुत्र अबीशय ने उत्तर दिया, ‘शिमई ने प्रभु के अभिषिक्‍त राजा को अपशब्‍द कहे थे, इसलिए उसे इस अपराध के बदले में निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड मिलना चाहिए।’</verse>
				<verse number="22">दाऊद ने कहा, ‘सरूयाह के पुत्रो, मेरे और तुम्‍हारे विचारों में अन्‍तर है। आज तुम मेरे विरोधी मत बनो। आज क्‍या इस्राएल में किसी को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जा सकता है? आज मैं निश्‍चयपूर्वक जानता हूँ कि मैं इस्राएल का राजा हूँ।’</verse>
				<verse number="23">तत्‍पश्‍चात् राजा दाऊद ने शिमई ने कहा, ‘तुम्‍हें मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दिया जाएगा।’ राजा ने उससे शपथ खाई।</verse>
				<verse number="24">राजा शाऊल का पौत्र मपीबोशेत राजा दाऊद से भेंट करने के लिए आया। जिस दिन राजा दाऊद ने यरूशलेम से प्रस्‍थान किया था, उस दिन से आज तक, जब राजा सकुशल लौट आया, उसने अपने हाथ-पैर की सफाई नहीं की थी। उसने न अपनी दाढ़ी बनाई थी, और न अपने वस्‍त्र धोए थे।</verse>
				<verse number="25">जब वह यरूशलेम नगर से नीचे उतरकर राजा से मिलने आया, तब राजा ने उससे पूछा, ‘मपीबोशेत, तू मेरे साथ क्‍यों नहीं गया था?’</verse>
				<verse number="26">उसने बताया, ‘महाराज, मेरे सेवक ने मुझे धोखा दिया था। मैंने अपने सेवक को यह आदेश दिया था कि मेरे लिए गधे पर काठी कस। मैं उस पर सवार होकर राजा के साथ जाऊंगा। महाराज, आप जानते हैं कि मैं आपका सेवक लंगड़ा हूँ।</verse>
				<verse number="27">परन्‍तु मेरे सेवक ने महाराज से, मेरे स्‍वामी से, मेरी चुगली की। महाराज, मेरे स्‍वामी, आप परमेश्‍वर के दूत के सदृश हैं। जो कार्य आपको अपनी दृष्‍टि में भला लगे, वही मेरे साथ कीजिए।</verse>
				<verse number="28">मेरे पिता के परिवार के सब पुरुष, मेरे स्‍वामी के हाथ से मृत्‍यु-दण्‍ड पाने के योग्‍य थे। परन्‍तु महाराज ने मुझे, अपने सेवक को अपनी मेज पर भोजन करने का सम्‍मान प्रदान किया था। तब इससे अधिक मुझे क्‍या न्‍यायोचित अधिकार चाहिए कि मैं महाराज की दुहाई दूँ?’</verse>
				<verse number="29">राजा ने उससे कहा, ‘तू ये बातें फिर क्‍यों कह रहा है? मैंने यह निश्‍चय किया है: तू और सीबा अपनी भू-सम्‍पत्ति को परस्‍पर बांट लो।’</verse>
				<verse number="30">परन्‍तु मपीबोशेत ने राजा से कहा, ‘सीबा ही सब भू-सम्‍पत्ति ले ले; क्‍योंकि महाराज मेरे स्‍वामी राजमहल में सकुशल लौट आए हैं।’</verse>
				<verse number="31">गिलआद प्रदेश का रहने वाला बर्जिल्‍लय रोगलीम नगर से आया। वह राजा को यर्दन नदी पार कराने के लिए यर्दन नदी के उस पार आया।</verse>
				<verse number="32">बर्जिल्‍लय बहुत वृद्ध था। उसकी उम्र अस्‍सी वर्ष की थी। जब राजा दाऊद महनइम नगर में था, तब बर्जिल्‍लय ने उसकी भोजन-व्‍यवस्‍था की थी; क्‍योंकि वह अत्‍यन्‍त समृद्ध था।</verse>
				<verse number="33">राजा ने बर्जिल्‍लय से कहा, ‘आप मेरे साथ नदी के उस पार चलिए। मैं आपकी वृद्धावस्‍था के लिए यरूशलेम में अपने साथ आपकी भोजन-व्‍यवस्‍था करूँगा।’</verse>
				<verse number="34">बर्जिल्‍लय ने राजा को उत्तर दिया, ‘मुझे अब कितने दिन और जीवित रहना है कि मैं महाराज के साथ यरूशलेम जाऊं?</verse>
				<verse number="35">आज मैं अस्‍सी वर्ष का हूँ। क्‍या मैं इस उम्र में भले और बुरे की पहचान कर सकता हूँ? अब क्‍या मुझमें खाने-पीने की रुचि रह गई है? अब क्‍या मैं गायक-गायिकाओं का मधुर गीत सुन सकता हूँ? ऐसी स्‍थिति में आपका यह सेवक अपने स्‍वामी पर, महाराज पर भार क्‍यों बने?</verse>
				<verse number="36">आपका यह सेवक महाराज के साथ यर्दन नदी के उस पार तक जाएगा। महाराज मुझे इतना बड़ा पुरस्‍कार क्‍यों देना चाहते हैं?</verse>
				<verse number="37">अपने सेवक को लौटने की अनुमति दीजिए कि वह अपने ही नगर में मरे और अपने माता-पिता की कबर के पास गाड़ा जाए। हाँ, यह आपका सेवक, किमहाम आपकी सेवा में प्रस्‍तुत है। महाराज इसे अपने साथ जाने की अनुमति दीजिए। तब आपकी दृष्‍टि में जो भला हो वही इसके साथ कीजिए।’</verse>
				<verse number="38">राजा ने उत्तर दिया, ‘किमहाम मेरे साथ जाएगा। जो आपकी दृष्‍टि में उचित है, वही मैं इसके लिए करूँगा। इसके अतिरिक्‍त जो कुछ आप मुझसे माँगेंगे, वह मैं आपके लिए करूँगा।’</verse>
				<verse number="39">तत्‍पश्‍चात् सब लोगों ने यर्दन नदी पार की। राजा दाऊद भी उस पार गया। राजा ने बर्जिल्‍लय का चुम्‍बन लिया, और उसे आशीर्वाद दिया। तब बर्जिल्‍लय अपने निवास-स्‍थान को लौट गया।</verse>
				<verse number="40">राजा दाऊद ने नदी पार करने के बाद गिलगाल नगर में प्रवेश किया। किमहाम भी उसके साथ गया। यहूदा प्रदेश की सब जनता तथा इस्राएल की आधी जनता राजा के साथ गई।</verse>
				<verse number="41">तब इस्राएल के लोग राजा के पास आए। उन्‍होंने राजा से यह कहा, ‘यहूदा प्रदेश के हमारे जाति-भाई आपको चुराकर क्‍यों ले गए? क्‍यों वे आपको, आपके राज-परिवार और आपके सैनिकों को यर्दन नदी के पार ले आए?’</verse>
				<verse number="42">यहूदा प्रदेश के सब निवासियों ने इस्राएल प्रदेश के निवासियों से कहा, ‘महाराज हमारे निकटतम सम्‍बन्‍धी हैं। तब तुम लोग इस बात के कारण क्‍यों नाराज हो? क्‍या हमने महाराज का कुछ खाया-पिया है? या उन्‍होंने हमें कुछ दान दिया है?’</verse>
				<verse number="43">इस्राएल प्रदेश के निवासियों ने यहूदा प्रदेश के निवासियों को उत्तर दिया, ‘महाराज के राज्‍य में हमारे दस भाग हैं। इसके अतिरिक्‍त हम दस कुल तुमसे बड़े हैं। फिर तुमने हमारा तिरस्‍कार क्‍यों किया? अपने राजा को वापस लाने के लिए क्‍या सर्वप्रथम हमने बात नहीं की थी?’ परन्‍तु यहूदा प्रदेश के निवासियों का तर्क इस्राएल प्रदेश के निवासियों के तर्क से अधिक प्रभावपूर्ण था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">संयोग से वहाँ एक गुण्‍डा था। उसका नाम शेबा था। वह बिकरी नामक मनुष्‍य का पुत्र था। वह बिन्‍यामिन कुल का था। शेबा ने विद्रोह का नरसिंगा फूंका। उसने कहा: ‘दाऊद के राज्‍य में हमारा कोई भाग नहीं; यिशय के पुत्र की सत्ता में हमारा पैतृक अधिकार नहीं। ओ इस्राएल प्रदेश की जनता, अपने घर लौट चल!’</verse>
				<verse number="2">अत: इस्राएल प्रदेश के सब लोगों ने दाऊद का अनुगमन करना छोड़ दिया। वे बिकरी के पुत्र शेबा के अनुयायी बन गए। किन्‍तु यहूदा प्रदेश के लोग, यर्दन नदी से यरूशलेम तक, अपने राजा से अलग नहीं हुए।</verse>
				<verse number="3">दाऊद यरूशलेम के अपने महल में आया। राजा ने अपनी दस रखेलों को, जिन्‍हें वह महल की देख-भाल के लिए छोड़ गया था, पहरे में अलग महल में रखा। यद्यपि वह उनकी भोजन-व्‍यवस्‍था करता रहा, तथापि उसने उनके साथ फिर सहवास नहीं किया। वे मृत्‍युपर्यन्‍त अपने महल में कैद रहीं। वे विधवा के सदृश जीवन व्‍यतीत करती रहीं।</verse>
				<verse number="4">राजा दाऊद ने सेनापति अमासा से कहा, ‘तुम यहूदा प्रदेश के सैनिकों को तीन दिन के अन्‍दर मेरे पास बुलाओ। तुम भी यहाँ उपस्‍थित रहना।’</verse>
				<verse number="5">अत: अमासा यहूदा प्रदेश के सैनिकों को बुलाने के लिए गया। किन्‍तु वह निश्‍चित अवधि से अधिक समय तक वहाँ ठहर गया।</verse>
				<verse number="6">दाऊद ने अबीशय से कहा, ‘अब बिकरी का पुत्र शेबा, अबशालोम से अधिक हमारी हानि करेगा। तुम हमारे अंगरक्षक लेकर शेबा का पीछा करो। ऐसा न हो कि वह किलाबन्‍द नगरों में पहुँच जाए, और हमसे बच निकले।’</verse>
				<verse number="7">अबीशय के पीछे-पीछे योआब, करेती और पलेती जाति के अंगरक्षक तथा सब महा योद्धा निकले। वे शेबा का पीछा करने के लिए यरूशलेम नगर से बाहर आए।</verse>
				<verse number="8">जब वे गिबओन नगर के ‘महा पत्‍थर’ के समीप पहुँचे तब अमासा उनके सामने आया। योआब सैनिक की वर्दी पहिने हुए था। उसकी तलवार म्‍यान में थी। वह उसके कमरबन्‍द में बंधी थी। जब योआब आगे बढ़ा तब तलवार नीचे गिर गई।</verse>
				<verse number="9">योआब ने अमासा से पूछा, ‘मेरे भाई, तुम सकुशल तो हो?’ उसने अमासा का चुम्‍बन लेने के लिए उसकी दाढ़ी अपने दाहिने हाथ से पकड़ी।</verse>
				<verse number="10">अमासा ने उस तलवार पर ध्‍यान नहीं दिया जो योआब के बाएँ हाथ में थी। योआब ने तलवार को उसके पेट में भोंक दिया। उसकी अंतड़ियाँ बाहर निकलकर भूमि पर गिर पड़ीं। उस पर दूसरी बार प्रहार करने की आवश्‍यकता नहीं हुई। अमासा तत्‍काल मर गया। योआब अपने भाई अबीशय के साथ बिकरी के पुत्र शेबा का पीछा करने के लिए आगे बढ़ा।</verse>
				<verse number="11">योआब का एक सैनिक अमासा के शव के पास खड़ा हो गया। उसने आह्‍वान किया, ‘जो योआब को पसन्‍द करता है, जो दाऊद के पक्ष में है, वह योआब के पीछे आए।’</verse>
				<verse number="12">अमासा खून में लथपथ राजमार्ग के मध्‍य में पड़ा था। लोग शव को देखकर खड़े हो गए। जब सैनिक ने यह देखा कि लोग खड़े हो गए हैं तब वह शव को राजमार्ग से हटाकर खेत में ले गया। वहाँ उसने उसके ऊपर एक कपड़ा डाल दिया।</verse>
				<verse number="13">जब शव राजमार्ग से हटा दिया गया तब सब सैनिक बिकरी के पुत्र शेबा का पीछा करने के लिए योआब के पीछे चले गए।</verse>
				<verse number="14">शेबा इस्राएल के सब कुलों के भू-क्षेत्रों से गुजरता हुआ बेत-माकाह के आबेल नगर में आया। बिकरी-पक्ष के सब लोग एकत्र हुए। वे शेबा के पीछे नगर में चले गए।</verse>
				<verse number="15">तब योआब के सैनिक आए। उन्‍होंने बेत-माकाह के आबेल नगर में शेबा को घेर लिया। उन्‍होंने नगर के विरुद्ध मोर्चाबन्‍दी कर ली। उन्‍होंने नगर के परकोटा से सटाकर मिट्टी का ढेर खड़ा कर दिया। योआब के सैनिक परकोटा को तोड़ रहे थे। वे उसको गिराने का प्रयत्‍न कर रहे थे।</verse>
				<verse number="16">तब एक बुद्धिमती स्‍त्री ने नगर की ओर से सैनिकों को पुकारा, ‘सुनो! सुनो! कृपाकर आप योआब से यह बात कहिए कि वह मेरे इतने समीप आएँ कि मैं उनसे बात कर सकूँ।’</verse>
				<verse number="17">अत: योआब उसके समीप आया। उस स्‍त्री ने पूछा, ‘क्‍या आप योआब हैं?’ वह बोला, ‘हाँ मैं ही हूँ।’ स्‍त्री ने उससे कहा, ‘कृपया, अपनी सेविका की बात सुनिए।’ योआब बोला, ‘मैं तुम्‍हारी बात सुन रहा हूँ।’</verse>
				<verse number="18">स्‍त्री ने कहा, ‘प्राचीन काल में लोग यह कहते थे, “यदि सलाह लेनी है तो आबेल नगर को जाओ।” इस प्रकार वे अपने झगड़ों का निपटारा कर लेते थे।</verse>
				<verse number="19">हम इस्राएल प्रदेश के शान्‍तिप्रिय और विश्‍वसनीय लोग हैं। आप हमारे इस नगर को, जो इस्राएल प्रदेश का महानगर है, नष्‍ट करने का प्रयत्‍न कर रहे हैं। आप प्रभु की मीरास को क्‍यों निगलना चाहते हैं?’</verse>
				<verse number="20">योआब ने उत्तर दिया, ‘प्रभु क्षमा करे कि मैं ऐसा कार्य करूँ! मैं इस नगर को नष्‍ट करूं और प्रभु की मीरास को निगलूँ।</verse>
				<verse number="21">बात ऐसी नहीं है। एफ्रइम पहाड़ी इलाके का एक मनुष्‍य है। उसका नाम शेबा बेन-बिकरी है। उसने राजा दाऊद से विद्रोह किया है। तुम लोग उसको मेरे हाथ में सौंप दो तब मैं नगर से लौट जाऊंगा।’ स्‍त्री ने योआब से कहा, ‘उसका सिर परकोटा से आपके पास फेंक दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="22">तत्‍पश्‍चात् स्‍त्री नगर निवासियों के पास गई। उसने बुद्धिमत्तापूर्वक उन्‍हें समझाया। अत: उन्‍होंने बिकरी के पुत्र शेबा का सिर काट लिया, और उसको परकोटा से योआब के पास फेंक दिया। योआब ने नरसिंगा फूँका और सैनिकों ने नगर की घेराबन्‍दी उठा ली। वे अपने-अपने घर को लौट गए। योआब राजा दाऊद के पास यरूशलेम को लौट गया।</verse>
				<verse number="23">योआब समस्‍त इस्राएली सेना का सेनापति था। यहोयादा का पुत्र बनायाह करेती और पलेती अंगरक्षकों का नायक था।</verse>
				<verse number="24">बेगार करने वालों का अधिकारी अदोराम था। अहीलूद का पुत्र यहोशाफट राज-सचिव था।</verse>
				<verse number="25">शबा महा सहायक था। सादोक और एबयातर पुरोहित थे।</verse>
				<verse number="26">याइर नगर का रहने वाला ईरा भी दाऊद का पुरोहित था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">दाऊद के राज्‍य-काल में लगातार तीन वर्ष तक अकाल पड़ा। दाऊद ने प्रभु से इसका कारण पूछा। प्रभु ने कहा, ‘शाऊल और उसके राज-परिवार पर हत्‍या का दोष है, क्‍योंकि उसने गिबओनी जाति के लोगों का वध किया था।’</verse>
				<verse number="2">अत: राजा दाऊद ने गिबओनी लोगों को बुलाया। गिबओनी लोग इस्राएली जाति के नहीं थे। वे एमोरी जाति के बचे हुए वंशज थे। यद्यपि इस्राएलियों ने उनसे शपथ खाई थी कि वे उन्‍हें नहीं मारेंगे, तो भी शाऊल ने इस्राएल और यहूदा प्रदेश की जनता के प्रति अपने धार्मिक उत्‍साह के कारण इनको नष्‍ट करने का प्रयत्‍न किया था।</verse>
				<verse number="3">दाऊद ने गिबओनी लोगों से पूछा, ‘मैं तुम्‍हारे कल्‍याण के लिए क्‍या कर सकता हूँ? मैं किस प्रकार प्रायश्‍चित्त करूँ कि तुम लोग प्रभु की मीरास, इस्राएली राष्‍ट्र को आशिष दो?’</verse>
				<verse number="4">गिबओनी लोगों ने कहा, ‘यह हमारे और शाऊल तथा उनके परिवार के मध्‍य सोना अथवा चाँदी का प्रश्‍न नहीं है। हम इस्राएली जाति के किसी व्यक्‍ति का वध भी नहीं चाहते हैं।’ दाऊद ने फिर पूछा, ‘तब तुम मुझसे क्‍या कहते हो? मैं तुम्‍हारे लिए क्‍या करूँ?’</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने राजा को उत्तर दिया, ‘जिस व्यक्‍ति ने हमारा महासंहार किया, जिसने हमें मिटा डालने के लिए षड्‍यन्‍त्र रचा कि इस्राएल देश की सीमा के भीतर हमारा अस्‍तित्‍व ही न रहे,</verse>
				<verse number="6">उस व्यक्‍ति के सात पुत्र हमें सौंप दिए जाएँ। हम प्रभु के पर्वत पर, गिबओन में प्रभु के सम्‍मुख उन्‍हें फांसी पर लटकाएँगे।’ राजा ने कहा, ‘मैं निश्‍चय ही उनको तुम्‍हारे हाथ में सौंप दूँगा।’</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु राजा दाऊद ने प्रभु की सौगन्‍ध के कारण, जो उसने और शाऊल के पुत्र योनातन ने एक-दूसरे से खाई थी, शाऊल के पौत्र और योनातन के पुत्र मपीबोशेत को बचा लिया।</verse>
				<verse number="8">राजा दाऊद ने ये पुत्र लिए: अय्‍याह की पुत्री रिस्‍पाह के दो पुत्र, अर्मोनी और मपीबोशेत, जिनको रिस्‍पाह ने शाऊल से जन्‍म दिया था; शाऊल की पुत्री मेरब के पाँच पुत्र, जिनको उसने महोलाह नगर के अद्रीएल बेन-बर्जिल्‍लय से जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="9">दाऊद ने इन्‍हें गिबओनी लोगों के हाथ में सौंप दिया और उन्‍होंने पहाड़ पर प्रभु के सम्‍मुख इन्‍हें फांसी पर लटका दिया। ये सातों एक साथ मर गए। ये फसल के प्रारम्‍भिक दिनों में, जौ की फसल के आरम्‍भ में मार डाले गए।</verse>
				<verse number="10">अय्‍याह की पुत्री रिस्‍पाह ने मृत्‍यु-शोक प्रकट करने के लिए टाट का वस्‍त्र लिया और उसको एक चट्टान पर फैला दिया। वह फसल के आरम्‍भ से तब तक शवों के पास बैठी रही जब तक आकाश से उन पर वर्षा नहीं हुई। उसने दिन के समय शवों पर आकाश के पक्षियों को बैठने नहीं दिया। वह रात के समय जंगल के जानवरों को उनके पास फटकने नहीं देती थी।</verse>
				<verse number="11">शाऊल की रखेल रिस्‍पाह के इस कार्य की सूचना दाऊद को मिली।</verse>
				<verse number="12">वह याबेश-गिलआद नगर के कब्रिस्‍तान पर गया। उसने नगर के पंचों के हाथ से शाऊल और उसके पुत्र योनातन की अस्‍थियाँ लीं। जिस दिन पलिश्‍ती सेना ने गिलबोअ में शाऊल को पराजित किया था, और उसे तथा योनातन को बेत-शान के चौक में लटका दिया था, तब ये पंच उनके शव को वहाँ से चुरा लाए थे।</verse>
				<verse number="13">दाऊद वहाँ से शाऊल और उसके पुत्र योनातन की अस्‍थियाँ ले गया। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने फांसी पर लटकाए गए सातों पुत्रों की अस्‍थियाँ एकत्र कीं,</verse>
				<verse number="14">और उनको शाऊल और योनातन की अस्‍थियों के साथ बिन्‍यामिन-कुल के क्षेत्र में स्‍थित सेला नगर में, शाऊल के पिता कीश की कबर में गाड़ दिया। राजा दाऊद के आदेश के अनुसार सब कार्य किया गया। तत्‍पश्‍चात् परमेश्‍वर ने देश के लिए की गई प्रार्थना सुनी।</verse>
				<verse number="15">पलिश्‍तियों से इस्राएलियों का पुन: युद्ध छिड़ गया। दाऊद अपने अंगरक्षकों के साथ युद्ध-भूमि में गया। वे पलिश्‍तियों से युद्ध करने लगे। दाऊद थक गया।</verse>
				<verse number="16">तब बनोब उठा। वह रपाई दानव का वंशज था। उसके भाले का वजन लगभग साढ़े तीन किलो था। वह अपनी कमर में नई तलवार बाँधे हुए था। उसका उद्देश्‍य दाऊद का वध करना था।</verse>
				<verse number="17">परन्‍तु सरूयाह का पुत्र अबीशय राजा दाऊद की सहायता करने के लिए पहुँच गया। वह पलिश्‍ती पर टूट पड़ा। अबीशय ने उसको मार डाला। तब दाऊद के सैनिकों ने उसे शपथ दिलाई, ‘आप हमारे साथ युद्ध पर अब नहीं जाएँगे। ऐसा न हो कि इस्राएली राष्‍ट्र का दीपक बुझ जाए।’</verse>
				<verse number="18">इस घटना के कुछ समय पश्‍चात् गोब नगर में पलिश्‍तियों से फिर युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में हूशाह के रहने वाले सिब्‍बकय ने सफ को मार डाला, जो रपाई दानव का वंशज था।</verse>
				<verse number="19">गोब नगर में पलिश्‍तियों के साथ फिर युद्ध होने लगा। इस युद्ध में बेतलेहम नगर के निवासी, याइर के पुत्र एलहानन ने गत नगर के गोलयत का वध किया। गोलयत के भाले का डण्‍डा करघे के समान था।</verse>
				<verse number="20">गत नगर में फिर युद्ध आरम्‍भ हुआ। वहाँ एक भीमकाय पुरुष था। उसके हाथ में छ:-छ: अंगुलियाँ, और पैरों में छ:-छ: अंगुलियाँ थीं। इस प्रकार उसके हाथ-पैर में चौबीस अंगुलियाँ थीं। वह भी रपाई दानव का वंशज था।</verse>
				<verse number="21">जब उसने इस्राएली जाति को चुनौती दी तब दाऊद के भाई शिमआ के पुत्र योनातन ने उसे मार डाला।</verse>
				<verse number="22">ये चार महायोद्धा गत नगर की रपाई जाति के दानवों के वंशज थे। दाऊद और उसके अंगरक्षकों ने अपने हाथ से उन्‍हें मौत के घाट उतार दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">जिस दिन प्रभु ने दाऊद को उसके सब शत्रुओं के हाथ से और शाऊल के हाथ से मुक्‍त किया, उस दिन दाऊद ने प्रभु को सम्‍बोधित करते हुए यह गीत गाया:</verse>
				<verse number="2">‘प्रभु मेरी चट्टान, मेरा शरण-स्‍थल और मेरा मुक्‍तिदाता है!</verse>
				<verse number="3">वह मेरा परमेश्‍वर, मेरी चट्टान है; मैं उसकी शरण में आता हूँ। वह मेरी ढाल, मेरा शक्‍तिशाली उद्धारकर्ता, मेरा गढ़, मेरा आश्रय-स्‍थल है। प्रभु, हिंसा से तू मुझे बचाता है।</verse>
				<verse number="4">मैं प्रभु को पुकारता हूँ, जो सर्वथा स्‍तुति के योग्‍य है। मैं अपने शत्रुओं से मुक्‍त हुआ हूँ।</verse>
				<verse number="5">‘मृत्‍यु की तरंगों ने मुझे लपेट लिया; विनाश की प्रचंड धारा ने मुझ पर आक्रमण किया।</verse>
				<verse number="6">मृतक-लोक के पाश-बन्‍धन ने मुझे उलझाया; मृत्‍यु का फन्‍दा मेरे सम्‍मुख आया।</verse>
				<verse number="7">‘मैंने संकट में प्रभु को पुकारा; मैंने अपने परमेश्‍वर की दुहाई दी। उसने अपने मन्‍दिर से मेरी वाणी सुनी; मेरी दुहाई उसके कानों में पहुँची।</verse>
				<verse number="8">‘तब धरती में कम्‍पन हुआ, वह डोल उठी; आकाश के आधार-स्‍तम्‍भ कांप उठे, वे हिल गए; क्‍योंकि प्रभु अत्‍यन्‍त क्रुद्ध था।</verse>
				<verse number="9">उसके नथनों से धुआं निकलने लगा; और उसके मुँह से भस्‍म करने वाली अग्‍नि, उससे दहकते अंगारे निकल पड़े।</verse>
				<verse number="10">वह स्‍वर्ग को झुकाकर नीचे उतर आया। उसके चरणों-तले गहन अन्‍धकार था।</verse>
				<verse number="11">वह करूब पर सवार हो, उड़ गया; वह पवन के पंखों पर वेगपूर्वक उतरा।</verse>
				<verse number="12">उसने अन्‍धकार को अपने चारों ओर ओढ़ लिया; गगन के काले मेघ उसका वितान थे।</verse>
				<verse number="13">उसके सम्‍मुख के आलोक से दहकते अंगारे फूट पड़े!</verse>
				<verse number="14">प्रभु आकाश में गरजने लगा, सर्वोच्‍च परमेश्‍वर ने नाद किया।</verse>
				<verse number="15">उसने बाण छोड़े, और शत्रुओं को छिन्न- भिन्न कर दिया। विद्युत की चमक ने उनमें भगदड़ मचा दी।</verse>
				<verse number="16">तब प्रभु की डाँट से उसकी नासिका के श्‍वास के धमाके से सागर के स्रोत दिखाई दिए; पृथ्‍वी की नींव प्रकट हुई।</verse>
				<verse number="17">‘उसने उच्‍च स्‍थान से अपना हाथ बढ़ाया, और मुझे थाम लिया; उसने मुझे गहरे जल से ऊपर खींच लिया।</verse>
				<verse number="18">उसने मेरे शक्‍तिवान शत्रु से मुझसे बैर करने वालों से मुझे मुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="19">वे संकट-काल में मुझ पर चढ़ आए, पर प्रभु मेरा सहारा था।</verse>
				<verse number="20">प्रभु ने मुझे खुले स्‍थान में पहुँचाया; उसने मुझे मुक्‍त किया, क्‍योंकि वह मुझसे प्रसन्न था।</verse>
				<verse number="21">‘प्रभु ने मेरी धार्मिकता के अनुसार मुझे फल दिया; मेरे हाथों की शुद्धता के अनुरूप मुझे पुरस्‍कृत किया।</verse>
				<verse number="22">मैं प्रभु के मार्गों पर चलता रहा, मैं दुष्‍टतावश अपने परमेश्‍वर से पृथक नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="23">उसके समस्‍त न्‍याय-सिद्धान्‍त मेरे सम्‍मुख रहे, मैंने उसकी संविधियों से मुँह नहीं मोड़ा।</verse>
				<verse number="24">मैं उसके सम्‍मुख निर्दोष रहा, मैंने अपने को अपराधों से बचाए रखा।</verse>
				<verse number="25">अत: प्रभु ने मेरी धार्मिकता के अनुसार, अपनी दृष्‍टि में मेरे निष्‍कलंक आचरण के अनुरूप मुझे पुरस्‍कृत किया।</verse>
				<verse number="26">‘भक्‍त जन के साथ तू भक्‍त है; और निर्दोष के साथ तू निर्दोष है।</verse>
				<verse number="27">सिद्ध के लिए तू सिद्ध है; पर कुटिल के लिए तू कुटिल है।</verse>
				<verse number="28">तू विनम्र लोगों का उद्धार करता है; किन्‍तु अहंकार से चढ़ी आँखों को नीचा।</verse>
				<verse number="29">प्रभु, तू ही मेरा दीपक है; हे मेरे प्रभु, तू मेरे अन्‍धकार को आलोकित करता है।</verse>
				<verse number="30">तेरे सहारे मैं सेना को कुचल सकता हूँ; मैं अपने परमेश्‍वर की सहायता से प्राचीर लांघ सकता हूँ।</verse>
				<verse number="31">इसी परमेश्‍वर का मार्ग सीधा है, प्रभु की प्रतिज्ञा कसौटी-सिद्ध है। वह अपने सब शरणागतों की ढाल है।</verse>
				<verse number="32">‘प्रभु के अतिरिक्‍त और कौन परमेश्‍वर है? हमारे परमेश्‍वर के अतिरिक्‍त और कौन चट्टान है?</verse>
				<verse number="33">यही परमेश्‍वर मुझे शक्‍ति-सम्‍पन्न करता है; वह मेरे मार्ग को कन्‍टकहीन बनाता है।</verse>
				<verse number="34">वह मेरे पैरों को हरिनी के पैरों जैसी गति देता है; वह मेरे पर्वतीय गढ़ों में मुझे दृढ़ करता है।</verse>
				<verse number="35">वह युद्ध के लिए मेरे हाथों को प्रशििक्षत करता है; मैं अपनी बाहों से पीतल के धनुष को मोड़ सकता हूँ।</verse>
				<verse number="36">तूने अपने उद्धार की ढाल मुझे दी है। तेरे अनुग्रह ने मुझे महान बनाया है।</verse>
				<verse number="37">मेरे पग आगे बढ़ाने के लिए तूने मेरा मार्ग प्रशस्‍त किया था; अत: मेरे पैर नहीं फिसले थे।</verse>
				<verse number="38">मैंने अपने शत्रुओं का पीछा किया, और उन्‍हें दबा दिया। जब तक मैंने उन्‍हें नष्‍ट नहीं कर दिया, तब तक मैं नहीं लौटा।</verse>
				<verse number="39">मैंने उन्‍हें समाप्‍त कर दिया। मैंने उन्‍हें ऐसा मारा कि वे फिर उठ न सके। वे मेरे पैरों पर गिर पड़े।</verse>
				<verse number="40">तूने मुझे युद्ध के लिए शक्‍ति-सम्‍पन्न किया था; तूने आक्रमणकारियों को मेरे सम्‍मुख झुका दिया था।</verse>
				<verse number="41">तूने मेरे शत्रुओं को विवश किया कि वे पीठ दिखाकर भागें; मैंने उन्‍हें नष्‍ट कर दिया, जो मुझसे बैर करते थे।</verse>
				<verse number="42">उन्‍होंने दुहाई दी, पर उन्‍हें बचाने वाला कोई न था; उन्‍होंने प्रभु को पुकारा, पर प्रभु ने भी उन्‍हें उत्तर नहीं दिया।</verse>
				<verse number="43">मैंने उन्‍हें कूट-कूटकर भूमि की धूल जैसा बना दिया; मैंने उन्‍हें पथ की कीच के सदृश रौंद दिया।</verse>
				<verse number="44">‘तूने मुझे जातियों के संघर्ष से छुड़ाया; तूने मुझे राष्‍ट्रों का अध्‍यक्ष बनाया; उन जातियों ने मेरी सेवा की, जिन्‍हें मैं जानता भी न था</verse>
				<verse number="45">जैसे ही उन्‍होंने मेरा नाम सुना, मेरे आदेशों का पालन किया। विदेशी झुककर अभिवादन करते हुए मेरे सम्‍मुख आए।</verse>
				<verse number="46">विदेशी हताश हो गए; वे अपने किलों से काँपते हुए निकले।</verse>
				<verse number="47">‘प्रभु जीवित है; धन्‍य है मेरी चट्टान! मेरे उद्धार की चट्टान, मेरे परमेश्‍वर की स्‍तुति हो!</verse>
				<verse number="48">वह ऐसा परमेश्‍वर है, जिसने मेरे लिए प्रतिशोध लिया, जिसने कौमों को मेरे अधीन कर दिया।</verse>
				<verse number="49">प्रभु ने मेरे शत्रुओं से मुझे मुक्‍त किया, उसने मेरे बैरियों की अपेक्षा मुझे उन्नत किया। उसने हिंसक व्यक्‍तियों से मुझे छुड़ाया।</verse>
				<verse number="50">‘इस कारण, प्रभु, मैं राष्‍ट्रों में तेरा गुणगान करूँगा, मैं तेरे नाम का स्‍तुतिगान करूँगा।</verse>
				<verse number="51">तू अपने राजा को महान विजय प्रदान करता है; तू अपने अभिषिक्‍त पर, दाऊद और उसके वंश पर युग-युगान्‍त करुणा करता है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">ये दाऊद के अन्‍तिम वचन हैं: ‘यिशय के पुत्र दाऊद की वाणी, परमेश्‍वर द्वारा उच्‍च स्‍थान पर प्रतिष्‍ठित किए गए व्यक्‍ति की वाणी; याकूब के परमेश्‍वर के अभिषिक्‍त, इस्राएली राष्‍ट्र के प्रिय गायक की वाणी।</verse>
				<verse number="2">‘प्रभु का आत्‍मा मेरे द्वारा बोलता है। उसका शब्‍द मेरी जीभ पर विराजमान है।</verse>
				<verse number="3">इस्राएल का परमेश्‍वर बोला, “इस्राएल की चट्टान” ने मुझसे यह कहा: “मनुष्‍यों पर न्‍यायपूर्वक राज्‍य करने वाला, परमेश्‍वर की भक्‍ति करते हुए शासन करने वाला शासक</verse>
				<verse number="4">मानो सूर्योदय का प्रकाश है, मेघ-रहित प्रात:कालीन सूर्य का आलोक है। वह वर्षा के सदृश है, जो भूमि पर घास उगाती है।”</verse>
				<verse number="5">‘मेरा परिवार निस्‍सन्‍देह परमेश्‍वर के विश्‍वास में सुदृढ़ है। परमेश्‍वर ने मेरे साथ स्‍थायी विधान स्‍थापित किया है, जो सब प्रकार से व्‍यवस्‍थित और अटल है। वह मेरे सब कल्‍याणप्रद कार्यों को, मेरी सब इच्‍छाओं को निस्‍सन्‍देह पूर्ण करेगा।</verse>
				<verse number="6">पर अधम व्यक्‍ति उन निकम्‍मी कंटीली झाड़ियों के समान हैं, जिन्‍हें हाथों से एकत्र नहीं कर सकते।</verse>
				<verse number="7">जिन्‍हें कोई भी हाथ से स्‍पर्श नहीं करता; किन्‍तु उन्‍हें लोहे की छड़ से, भाले की नोक से उठाकर आग में झोंक देते हैं।’</verse>
				<verse number="8">ये दाऊद के महायोद्धाओं के नाम हैं: तहकमोन रहने वाला योशेब-बशेबेत। वह तीन महायोद्धाओं का नायक था। उसने आठ सौ सैनिकों से एक साथ युद्ध किया था और उन्‍हें कुल्‍हाड़ी से मार डाला था।</verse>
				<verse number="9">उसके बाद एलआजर था। वह अहोही गोत्र के दोदो का पुत्र था। वह तीन महायोद्धाओं में से एक था। वह पस-दम्‍मीन में दाऊद के साथ था, जब पलिश्‍ती सेना वहाँ युद्ध के लिए एकत्र हुई थी, और इस्राएली सैनिक पीछे हट गए थे।</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु वह युद्ध में डटा रहा, उसने पलिश्‍तियों को इतना मारा कि उसका हाथ थक गया और ऐंठ कर तलवार से चिपक गया। उस दिन प्रभु ने उसे महाविजय प्रदान की। यद्यपि इस्राएली सैनिक उसके पास वापस आए, तथापि वे केवल मरे हुए पलिश्‍तियों को लूटने के लिए आए थे।</verse>
				<verse number="11">उसके बाद हरार नगर के रहने वाले आगै का पुत्र शम्‍मा था। एक बार पलिश्‍ती सेना लही में युद्ध के लिए एकत्र हुई। वहाँ मसूर का एक खेत था। इस्राएली सैनिक पलिश्‍ती सेना से डरकर भागे।</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु शम्‍मा खेत के मध्‍य में खड़ा हो गया। उसने खेत की रक्षा की। उसने पलिश्‍तियों को मारा। प्रभु ने उसे महाविजय प्रदान की।</verse>
				<verse number="13">तीस योद्धाओं में से तीन महायोद्धा फसल की कटनी के आरम्‍भिक दिनों में निकले। वे दाऊद के पास अदूल्‍लाम गुफा में आए। पलिश्‍ती सैन्‍य-दल रपाईम घाटी में पड़ाव डाले हुए था।</verse>
				<verse number="14">उस समय दाऊद गढ़ में था। पलिश्‍तियों की रक्षक-सेना बेतलेहम में थी।</verse>
				<verse number="15">दाऊद ने उत्‍कण्‍ठा से कहा, ‘कौन मुझे बेतलेहम के प्रवेश-द्वार के कुएँ से पीने के लिए पानी लाकर देगा?’</verse>
				<verse number="16">तब ये तीन महायोद्धा पलिश्‍ती पड़ाव को चीर कर बेतलेहम के प्रवेश-द्वार के कुएँ पर पहुँचे। उन्‍होंने कुएँ से पानी खींचा। वे पानी लेकर दाऊद के पास आए। परन्‍तु दाऊद ने पानी पीने से इन्‍कार कर दिया। उसने पानी को प्रभु के सम्‍मुख उण्‍डेल दिया।</verse>
				<verse number="17">उसने कहा, ‘प्रभु मुझसे यह कार्य कदापि न कराए। यह उन मनुष्‍यों का रक्‍त है जो अपने प्राण को हथेली पर रखकर गए थे।’ अत: उसने उस पानी को नहीं पिया। उन तीन महायोद्धाओं ने ऐसे ही कार्य किए थे।</verse>
				<verse number="18">सरूयाह का पुत्र और योआब का भाई अबीशय तीस योद्धाओं का नायक था। एक बार उसने केवल भाले से शत्रु सेना के तीन सौ सैनिकों से युद्ध किया और उन्‍हें मार डाला था। इस प्रकार तीस योद्धाओं में अपना नाम प्रसिद्ध किया था।</verse>
				<verse number="19">वह तीस योद्धाओं में सबसे अधिक प्रसिद्ध था। वह उनका नायक बन गया था। परन्‍तु वह तीन महायोद्धाओं के बराबर नहीं था।</verse>
				<verse number="20">यहोयादा का पुत्र बनायाह महाबली पुरुष था। वह कबसएल नगर का रहने वाला था। उसने बड़े-बड़े काम किए थे। उसने मोआब देश के दो महाबलवान योद्धाओं का वध किया था। एक दिन, जब बर्फ गिर रही थी, वह एक गड्ढे में उतरा। उसने वहाँ एक सिंह को मार डाला।</verse>
				<verse number="21">उसने एक दैत्‍याकार मिस्री योद्धा को भी मारा था। मिस्री के हाथ में भाला था। परन्‍तु बनायाह हाथ में मात्र डण्‍डा लेकर उसके पास गया। उसने मिस्री के हाथ से भाला छीन लिया, और उसी भाले से उसका वध कर दिया।</verse>
				<verse number="22">बनायाह ने ये कार्य किए थे, और इस प्रकार तीस योद्धाओं में अपना नाम प्रसिद्ध किया था।</verse>
				<verse number="23">वह तीस योद्धाओं में प्रसिद्ध था, परन्‍तु तीन महायोद्धाओं के बराबर नहीं था। दाऊद ने उसे अपने अंगरक्षकों का नायक नियुक्‍त किया था।</verse>
				<verse number="24">योआब का भाई असाहएल तीस योद्धाओं में से एक था। शेष योद्धाओं के नाम हैं: बेतलेहम के दोदो का पुत्र एलहानन;</verse>
				<verse number="25">हरोद-वासी शम्‍मा; हरोद-वासी एलीका;</verse>
				<verse number="26">पल्‍टी वंशीय हेलस; तकोअ निवासी इक्‍केस का पुत्र ईरा;</verse>
				<verse number="27">अनातोत-वासी अबीएजर; हूशाह-वासी मबून्नय;</verse>
				<verse number="28">अहोह-वासी सलमोन; नटाफाह-वासी महरई;</verse>
				<verse number="29">नटाफाह-वासी बानाह का पुत्र हेलेद; बिन्‍यामिन क्षेत्र के गिबआह नगर के रीबय का पुत्र इत्तय;</verse>
				<verse number="30">पिर्आतोन नगर का बनायाह; बरसाती नदी गाअश के तट पर रहने वाला हिद्दय;</verse>
				<verse number="31">बेत-अराबाह का अबी-अलबोन; बहूरिम का अजमावेत;</verse>
				<verse number="32">शालबोन का एलयहबा; गिमसो का याशेन;</verse>
				<verse number="33">हरार के शम्‍मा का पुत्र योनातन; हरार के शारर का पुत्र अहीम;</verse>
				<verse number="34">बेत-मअकाह के अहसबय का पुत्र एलीपेलट; गिलो के अहीतोफल का पुत्र एलीआम;</verse>
				<verse number="35">कर्मेल का हेस्रो; अरब का पारय;</verse>
				<verse number="36">सोबा के नातन का पुत्र इगआल; गाद का बानी;</verse>
				<verse number="37">अम्‍मोन जाति का सेलक; बएरोत नगर का नहरय। यह सरूयाह के पुत्र योआब का शस्‍त्र-वाहक था।</verse>
				<verse number="38">यत्तिर नगर का ईरा; यत्तिर नगर का गारेब;</verse>
				<verse number="39">हित्ती जाति का ऊरियाह। कुल सैंतीस योद्धा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">प्रभु का क्रोध इस्राएलियों के विरुद्ध फिर भड़क उठा। उसने इस्राएलियों के प्रति दाऊद को भड़काया। उसने कहा, ‘जा, और इस्राएल तथा यहूदा प्रदेशों की जनगणना कर।’</verse>
				<verse number="2">अत: राजा दाऊद ने योआब तथा अपने साथ के सेना-नायकों को यह आदेश दिया, ‘समस्‍त इस्राएली कुलों के क्षेत्रों में, दान नगर से बएर-शेबा नगर तक फैल जाओ, और इस्राएली प्रजा के पुरुषों की गणना करो। मैं पुरुषों की संख्‍या जानना चाहता हूँ।’</verse>
				<verse number="3">योआब ने राजा से कहा, ‘प्रभु, आपका परमेश्‍वर प्रजा के पुरुषों की आबादी को सौगुना बढ़ाए। मेरे स्‍वामी, महाराज स्‍वयं अपनी आँखों से इस बढ़ोत्तरी को देखें। पर महाराज, मेरे स्‍वामी, इस कार्य में आपकी रुचि क्‍यों है?’</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु राजा ने योआब और सेना-नायकों को बाध्‍य किया कि वे उसके आदेश का पालन करें। अत: योआब और सेना-नायक इस्राएली पुरुषों की गणना करने के लिए राजा के दरबार से बाहर निकले।</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने यर्दन नदी पार की, और जनगणना का कार्य अरोएर नगर से तथा उस नगर से आरम्‍भ किया, जो घाटी के मध्‍य में स्‍थित है। तब वे गाद प्रदेश तथा याजेर नगर की ओर बढ़े।</verse>
				<verse number="6">वहाँ से वे गिलआद नगर तथा हित्ती राज्‍य के कादेश नगर में आए। तत्‍पश्‍चात् वे दान नगर में आए। वे दान से आगे बढ़े और चक्‍कर लगाते हुए सीदोन राज्‍य की ओर गए।</verse>
				<verse number="7">वे सोर के किले में आए। वे हिव्‍वी और कनानी जातियों के सब नगरों में गए। तत्‍पश्‍चात् वे यहूदा प्रदेश के नेगब क्षेत्र में स्‍थित बएर-शेबा नगर को गए।</verse>
				<verse number="8">समस्‍त देश का भ्रमण करने के बाद वे नौ महीने बीस दिन के पश्‍चात् यरूशलेम को लौटे।</verse>
				<verse number="9">योआब ने राजा दाऊद को पुरुषों की संख्‍या बताई। इस्राएल प्रदेश में आठ लाख सशक्‍त पुरुष थे जो तलवार चला सकते थे। यहूदा प्रदेश में पांच लाख पुरुष थे।</verse>
				<verse number="10">युद्ध-सेवा के योग्‍य पुरुषों की जनगणना करने के बाद दाऊद के हृदय ने उसे इस कार्य के लिए फटकारा। अत: उसने प्रभु से कहा, ‘मैंने यह कार्य कर महापाप किया। प्रभु, कृपाकर, अपने सेवक पर से यह अधर्म का बोझ दूर कर। मैं बड़ी मूर्खता का कार्य कर बैठा।’</verse>
				<verse number="11">परन्‍तु जब दाऊद दूसरे दिन सबेरे उठा तब प्रभु का यह वचन नबी गाद को, दाऊद के द्रष्‍टा को मिला,</verse>
				<verse number="12">‘जा, और दाऊद से यह कह, “प्रभु यों कहता है: मैं तेरे सम्‍मुख तीन प्रस्‍ताव रखता हूँ। तू उनमें से एक चुन। मैं उसके अनुसार तेरे साथ व्‍यवहार करूँगा।” ’</verse>
				<verse number="13">अत: गाद दाऊद के पास आया। उसने यह बात दाऊद को बताई। उसने दाऊद से कहा, ‘क्‍या आप चाहते हैं कि आपके देश में तीन वर्ष तक अकाल पड़े? या आप तीन महीने तक अपने बैरियों के कारण, जो आपका पीछा करेंगे, भागते रहें? अथवा क्‍या आप पसन्‍द करेंगे कि आपके देश पर तीन दिन तक महामारी का प्रकोप हो? अब आप सोच-विचार कर निर्णय दीजिए कि मैं लौट कर अपने भेजने वाले को उत्तर दूँ।’</verse>
				<verse number="14">दाऊद ने गाद को उत्तर दिया, ‘मैं बड़े संकट में हूँ। आओ, हम प्रभु के हाथ से मारे जाएँ। वह महादयालु है। परन्‍तु मैं मनुष्‍य के हाथ में नहीं पड़ना चाहता।’</verse>
				<verse number="15">इस प्रकार दाऊद ने महामारी के प्रकोप को चुना। गेहूँ की फसल का समय था। प्रभु ने इस्राएल देश पर महामारी भेजी। महामारी सबेरे से आरम्‍भ हुई और निर्धारित समय तक फैली रही। दान नगर से बएरशेबा क्षेत्र तक बसे हुए लोगों में से सत्तर हजार व्यक्‍ति मर गए।</verse>
				<verse number="16">स्‍वर्गदूत ने यरूशलेम नगर के वासियों को नष्‍ट करने के लिए उसकी ओर हाथ उठाया। परन्‍तु उस क्षण ही प्रभु यह विपत्ति देखकर दु:खी हुआ। उसने लोगों का संहार करने वाले दूत से कहा, ‘बस! यह पर्याप्‍त है। अपना हाथ रोक ले।’ उस समय प्रभु का दूत यबूसी जाति के अरौनाह नामक व्यक्‍ति के खलियान के पास पहुँचा था।</verse>
				<verse number="17">जब दाऊद ने लोगों का संहार करने वाले दूत को देखा, तब उसने प्रभु से यह कहा, ‘प्रभु, देख, पाप मैंने किया। मैंने ही दुष्‍कर्म किया। पर ये भेड़ें? इन्‍होंने क्‍या किया? प्रभु, मैं विनती करता हूँ: मुझ पर और मेरे परिवार पर अपना हाथ उठा।’</verse>
				<verse number="18">उसी दिन गाद दाऊद के पास आया। उसने दाऊद से कहा, ‘जाइए और यबूसी अरौनाह के खलियान में प्रभु के लिए एक वेदी प्रतिष्‍ठित कीजिए।’</verse>
				<verse number="19">यह आज्ञा प्रभु ने गाद को दी थी। दाऊद गाद के आदेश के अनुसार गया।</verse>
				<verse number="20">अरौनाह ने टीले से नीचे देखा। उसने देखा कि राजा और उसके राज-कर्मचारी उसकी ओर आ रहे हैं। वह खलियान से बाहर निकला। वह भूमि पर मुँह के बल गिरा, और राजा का अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="21">अरौनाह ने पूछा, ‘महाराज, मेरे स्‍वामी ने अपने सेवक के पास आने की कृपा क्‍यों की?’ दाऊद ने बताया, ‘मैं तुम्‍हारा खलियान खरीदने के लिए आया हूँ। मैं यहाँ प्रभु के लिए एक वेदी बनाऊंगा, जिससे महामारी लोगों को छोड़ दे।’</verse>
				<verse number="22">अरौनाह ने दाऊद से कहा, ‘महाराज, मेरे स्‍वामी, जो आपकी दृष्‍टि में उचित है, वह ले लीजिए और बलि चढ़ाइए। देखिए, बलि के लिए यहाँ बैल हैं। अग्‍नि की लकड़ी के लिए दंवरी के औजार तथा बैलों का जूआ भी है।</verse>
				<verse number="23">महाराज, मैं यह सब आपकी सेवा में प्रस्‍तुत करता हूँ।’ अरौनाह ने राजा दाऊद से आगे कहा, ‘आपका प्रभु परमेश्‍वर आपको, और आपकी बलि को स्‍वीकार करे।’</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु राजा दाऊद ने अरौनाह से कहा, ‘नहीं, मैं ये वस्‍तुएँ तुमसे रुपए देकर ही खरीदूँगा। मैं अपने प्रभु परमेश्‍वर को ऐसी अग्‍नि-बलि नहीं चढ़ाऊंगा जिसका मैंने मूल्‍य नहीं चुकाया।’ अत: दाऊद ने चांदी के पचास सिक्‍कों में खलियान और बैलों को खरीद लिया</verse>
				<verse number="25">और वहाँ प्रभु के लिए एक वेदी निर्मित की। उसके बाद दाऊद ने अग्‍नि-बलि तथा सहभागिता-बलि चढ़ाई। प्रभु ने देश के लिए की गई प्रार्थना सुनी और महामारी इस्राएल देश से दूर हो गई।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="11">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">दाऊद वृद्ध था। उसकी आयु पक चुकी थी। यद्यपि सेवक उसको कपड़े ओढ़ाते थे तो भी वह गरमाता न था।</verse>
				<verse number="2">अत: दाऊद के दरबारियों ने उससे यह निवेदन किया, ‘महाराज, हमारे स्‍वामी, हमें अनुमति दीजिए कि महाराज के लिए एक कुंवारी कन्‍या ढूंढ़ें। वह महाराज के सम्‍मुख उपस्‍थित रहेगी और आपकी परिचर्या करेगी। वह आपकी छाती पर लेटेगी, जिससे हमारे स्‍वामी, महाराज गरम होंगे।’</verse>
				<verse number="3">अत: उन्‍होंने इस्राएली देश की समस्‍त सीमा में एक सुन्‍दर कन्‍या की खोज की। उन्‍हें अबीशग मिली। वह शूनेम नगर की रहने वाली थी। वे उसे राजा के पास लाए।</verse>
				<verse number="4">कन्‍या बहुत सुन्‍दर थी। वह राजा की परिचारिका बन गई। उसने राजा की देखभाल की। परन्‍तु राजा दाऊद ने उसके साथ सम्‍भोग नहीं किया।</verse>
				<verse number="5">रानी हग्‍गीत का पुत्र अदोनियाह महत्‍वाकांक्षी था। उसने सोचा, ‘अब मैं ही राजा बनूंगा।’ अत: उसने एक रथ और घुड़सवार तथा आगे-आगे दौड़नेवाले पचास सैनिक तैयार किए।</verse>
				<verse number="6">उसके पिता ने जीवन-भर उसके कार्यों में हस्‍तक्षेप नहीं किया था। पिता ने यह भी नहीं पूछा था, ‘तू ऐसा कार्य क्‍यों करता है?’ वह बहुत सुन्‍दर भी था। अबशालोम के बाद उसका जन्‍म हुआ था।</verse>
				<verse number="7">उसने योआब बेन-सरूयाह और पुरोहित एबयातर से विचार-विमर्श किया। उन्‍होंने अदोनियाह का अनुसरण किया और उसकी सहायता की।</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु ये व्यक्‍ति अदोनियाह के साथ नहीं गए: पुरोहित सादोक, बनायाह बेन-यहोयादा, नबी नातान, शिमई, रेई तथा दाऊद के योद्धा।</verse>
				<verse number="9">एक दिन अदोनियाह ने एन-रोगेल झरने के निकट “सरकवां पत्‍थर” पर भेड़, बैल और हष्‍ट-पुष्‍ट पशु बलि किए। उसने अपने सब भाइयों, राजकुमारों, तथा यहूदा प्रदेश के समस्‍त राजकर्मचारियों को बलि-भोज के लिए निमन्‍त्रित किया।</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु उसने नबी नातान, बनायाह तथा योद्धाओं को एवं अपने भाई सुलेमान को निमन्‍त्रित नहीं किया।</verse>
				<verse number="11">नबी नातान ने सुलेमान की मां बतशेबा से कहा, ‘क्‍या आपने यह नहीं सुना कि रानी हग्‍गीत का पुत्र अदोनियाह राजा बन गया है, और हमारे स्‍वामी दाऊद यह बात नहीं जानते हैं?</verse>
				<verse number="12">मैं आपको यह सलाह देता हूँ: अब आप अपने प्राण तथा अपने पुत्र सुलेमान के प्राण बचाइए।</verse>
				<verse number="13">आप अविलम्‍ब महाराज दाऊद के पास जाइए। आप उनसे यह कहिए, “क्‍या मेरे स्‍वामी, महाराज ने मुझसे अपनी सेविका से, यह शपथ नहीं खाई थी: ‘मेरे पश्‍चात् तुम्‍हारा पुत्र सुलेमान राज्‍य करेगा। वह मेरे सिंहासन पर बैठेगा।’ तब अदोनियाह क्‍यों राजा बन गया?”</verse>
				<verse number="14">जब आप महाराज से बात कर रही होंगी, तभी मैं आपके पीछे भीतर आ जाऊंगा, और आपकी बातों का समर्थन करूंगा।’</verse>
				<verse number="15">अत: बतशेबा राजा के पास, उसके शयन-कक्ष में गई। राजा बहुत वृद्ध था। शूनेम नगर की अबीशग उसकी देखभाल करती थी।</verse>
				<verse number="16">बतशेबा ने सिर झुकाया। उसने भूमि पर लेटकर राजा को साष्‍टांग प्रणाम किया। राजा ने उससे पूछा, ‘तुम्‍हें क्‍या चाहिए?’</verse>
				<verse number="17">बतशेबा ने उसे उत्तर दिया, ‘मेरे स्‍वामी, आपने मुझसे, अपनी सेविका से, प्रभु परमेश्‍वर की शपथ खाई थी और यह कहा था: “मेरे पश्‍चात् तुम्‍हारा पुत्र सुलेमान राज्‍य करेगा। वह मेरे सिंहासन पर बैठेगा।”</verse>
				<verse number="18">अब देखिए, अदोनियाह राजा बन गया है। महाराज, मेरे स्‍वामी यह बात नहीं जानते हैं।</verse>
				<verse number="19">अदोनियाह ने अनेक बैलों, हृष्‍ठ-पुष्‍ट पशुओं और भेड़ों की बलि की है, और राजकुमारों, पुरोहित एबयातर और सेनापति योआब को निमन्‍त्रित किया है। परन्‍तु उसने आपके सेवक सुलेमान को नहीं बुलाया।</verse>
				<verse number="20">महाराज, मेरे स्‍वामी, समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र की आंखें आप पर लगी हैं। कृपाकर, आप उन्‍हें बता दीजिए कि आपके पश्‍चात् आपके सिंहासन पर कौन बैठेगा।</verse>
				<verse number="21">अन्‍यथा जब महाराज, मेरे स्‍वामी अपने मृत पूर्वजों के साथ सो जाएंगे तब मैं और मेरा पुत्र सुलेमान अपराधी गिने जाएंगे।’</verse>
				<verse number="22">वह राजा से बात कर रही थी कि नबी नातान आया।</verse>
				<verse number="23">राजा को यह बताया गया, ‘नबी नातान आए हैं।” नातान राजा के सम्‍मुख उपस्‍थित हुआ। उसने भूमि पर मुंह के बल गिरकर राजा का अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="24">नातान ने कहा, ‘महाराज, मेरे स्‍वामी, क्‍या आपने यह घोषणा की है: “मेरे पश्‍चात् अदोनियाह राज्‍य करेगा। वह मेरे सिंहासन पर बैठेगा?”</verse>
				<verse number="25">वह आज नीचे घाटी में गया है। उसने अनेक बैलों, हृष्‍ट-पुष्‍ट पशुओं और भेड़ों की बलि की है, और राजकुमारों, सेनापति योआब और पुरोहित एबयातर को निमन्‍त्रित किया है। देखिए, वे उसके साथ खा-पी रहे हैं। वे यह भी कह रहे हैं’ “महाराज अदोनियाह अमर हों!”</verse>
				<verse number="26">परन्‍तु अदोनियाह ने मुझे − आपके सेवक को, पुरोहित सादोक को, बनायाह बेन-यहोयादा को, और आपके सेवक सुलेमान को नहीं बुलाया।</verse>
				<verse number="27">क्‍या यह मेरे स्‍वामी, महाराज की अनुमति से हुआ है? परन्‍तु आपने यह बात मुझ पर, अपने सेवक पर नहीं प्रकट की कि मेरे स्‍वामी, महाराज के पश्‍चात् सिंहासन पर कौन बैठेगा?’</verse>
				<verse number="28">तब राजा दाऊद ने उत्तर दिया, ‘मेरे पास बतशेबा को बुलाओ।’ अत: बतशेबा राजा के सम्‍मुख प्रस्‍तुत हुई। वह राजा के पास खड़ी हो गई।</verse>
				<verse number="29">राजा ने यह शपथ खाई: ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध, जिसने बैरियों से मेरे प्राण को बचाया था।</verse>
				<verse number="30">मैंने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के नाम से तुमसे यह शपथ खाई थी कि मेरे पश्‍चात् तुम्‍हारा पुत्र सुलेमान राज्‍य करेगा। वह मेरे बदले मेरे सिंहासन पर बैठेगा। मैं आज ही यह कार्य करूंगा।’</verse>
				<verse number="31">बतशेबा ने सिर झुकाया। उसने भूमि पर मुंह के बल गिरकर राजा का अभिवादन किया, और यह कहा, ‘मेरे स्‍वामी, महाराज दाऊद युग-युग जीवित रहें!’</verse>
				<verse number="32">तब राजा दाऊद ने कहा, ‘पुरोहित सादोक, नबी नातान और बनायाह बेन-यहोयादा को मेरे पास बुलाओ।’ अत: वे राजा के सम्‍मुख आए।</verse>
				<verse number="33">राजा ने उनसे कहा, ‘तुम लोग मेरे अंग-रक्षकों को अपने साथ लो। मेरे पुत्र सुलेमान को मेरे निजी खच्‍चर पर बैठाओ, और उसे गीहोन झरने की घाटी में नीचे ले जाओ।</verse>
				<verse number="34">वहां पुरोहित सादोक और नबी नातान सुलेमान को इस्राएली राष्‍ट्र का राजा अभिषिक्‍त करेंगे। तत्‍पश्‍चात् तुम लोग नरसिंगा फूंकना, और कहना, “महाराज सुलेमान अमर हों!”</verse>
				<verse number="35">उसके बाद तुम उसके पीछे-पीछे यहां, पहाड़ पर आना। वह यहां आकर मेरे सिंहासन पर बैठेगा, और मेरे स्‍थान पर राज्‍य करेगा। मैंने उसको इस्राएल और यहूदा प्रदेशों पर शासक नियुक्‍त किया है।’</verse>
				<verse number="36">बनायाह बेन-यहोयादा ने राजा को उत्तर दिया, ‘ऐसा ही हो! हमारे स्‍वामी महाराज का परमेश्‍वर भी यह कहे: “तथास्‍तु!”</verse>
				<verse number="37">जैसे प्रभु परमेश्‍वर हमारे स्‍वामी महाराज के साथ था वैसे ही वह सुलेमान के साथ हो! वह उसके सिंहासन को हमारे स्‍वामी महाराज दाऊद के सिंहासन से अधिक महान् बनाए।’</verse>
				<verse number="38">तब पुरोहित सादोक, नबी नातान, बनायाह बेन-यहोयादा और करेत तथा पलेत नगर के रहने वाले अंगरक्षक नीचे गए। उन्‍होंने सुलेमान को राजा दाऊद के खच्‍चर पर बैठाया, और उसे गीहोन झरने की घाटी में ले गए।</verse>
				<verse number="39">पुरोहित सादोक ने शिविर में से तेल से भरा सींग निकाला, और तेल से सुलेमान का अभिषेक किया। उसके बाद उन्‍होंने नरसिंगा फूंका। सब जनता ने कहा, ‘राजा सुलेमान अमर हों!’</verse>
				<verse number="40">तब सब लोग उसके पीछे-पीछे फिर ऊपर आ गए। वे बांसुरी बजा रहे थे। वे अत्‍यन्‍त आनन्‍दित थे। वे जय-जयकार कर रहे थे। उनकी आवाज से आकाश फट गया था।</verse>
				<verse number="41">तब तक अदोनियाह और उसके अतिथि भोजन समाप्‍त कर चुके थे। उन्‍होंने यह आवाज सुनी। योआब ने नरसिंगे का स्‍वर सुना। वह बोला, ‘नगर में यह कैसा शोर हो रहा है?’</verse>
				<verse number="42">वह बोल ही रहा था कि पुरोहित एबयातर का पुत्र योनातन आ पहुंचा। अदोनियाह ने कहा, ‘आओ-आओ! तुम भले पुरुष हो; अत: समाचार भी भला लाए होगे।’</verse>
				<verse number="43">योनातन ने अदोनियाह को उत्तर दिया, ‘जी नहीं! हमारे स्‍वामी, महाराज दाऊद ने राजकुमार सुलेमान को राजा बना दिया!</verse>
				<verse number="44">महाराज ने उनके साथ पुरोहित सादोक, नबी नातान, और बनायाह बेन-यहोयादा और करेत तथा पलेत नगर के रहने वाले अंगरक्षकों को भेजा है। उन्‍होंने सुलेमान को राजा के खच्‍चर पर बैठाया।</verse>
				<verse number="45">पुरोहित सादोक और नबी नातान ने गीहोन झरने की घाटी में उनका अभिषेक किया। वहां से वे आनन्‍द मनाते हुए ऊपर गये हैं। इस कारण नगर में शोर-गुल हो रहा है। जो आवाज आप लोग सुन रहे हैं वह वही है।</verse>
				<verse number="46">राजकुमार सुलेमान सिंहासन पर विराजमान है।</verse>
				<verse number="47">और सुनो: राजदरबारी हमारे स्‍वामी, महाराज दाऊद के पास आए, और उन्‍हें इन शब्‍दों में बधाई दी: “परमेश्‍वर सुलेमान का नाम आपके नाम से भी अधिक प्रसिद्ध करे! उनके सिंहासन को आपके सिंहासन से अधिक महान् करे।” यह सुनकर महाराज दाऊद ने शय्‍या पर ही प्रभु की वन्‍दना की।</verse>
				<verse number="48">महाराज ने कहा, “इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर धन्‍य है! उसने मुझे यह अवसर प्रदान किया कि मैं आज अपनी आंखों से अपने वंशज को अपने सिंहासन पर विराजते हुए देख सका!” ’</verse>
				<verse number="49">अदोनियाह के सब अतिथि भयभीत हो गए। वे उठे, और अपने-अपने मार्ग पर चले गए।</verse>
				<verse number="50">अदोनियाह भी सुलेमान से डर गया। वह उठा। उसने प्राण-रक्षा के लिए वेदी के सींग पकड़ लिये।</verse>
				<verse number="51">यह बात सुलेमान को बताई गई: ‘राजकुमार अदोनियाह महाराज सुलेमान से डरते हैं। उन्‍होंने वेदी के सींग पकड़ लिये हैं। वह यह कह रहे हैं, “महाराज सुलेमान पहले मुझसे शपथ खाएं कि वह मेरा, अपने सेवक का तलवार से वध नहीं करेंगे।” ’</verse>
				<verse number="52">सुलेमान ने कहा, ‘यदि वह अपने आचरण से भला पुरुष सिद्ध होगा तो उसके सिर का एक बाल भी भूमि पर नहीं गिरेगा। परन्‍तु यदि उसमें बुराई पाई गई तो उसे मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="53">अत: राजा सुलेमान ने सैनिक भेजे। उन्‍होंने वेदी से अदोनियाह को नीचे उतारा। अदोनियाह आया। उसने भूमि पर गिरकर राजा सुलेमान का अभिवादन किया सुलेमान ने उससे कहा, ‘अपने महल में जाओ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">जब दाऊद का मृत्‍यु-समय समीप आया तब उसने अपने पुत्र सुलेमान को यह आदेश दिया,</verse>
				<verse number="2">‘देख, अब मैं मृत्‍यु के उस मार्ग पर हूं जिस पर सब को चलना है। तू शक्‍तिशाली बन! अपना पौरुष दिखा।</verse>
				<verse number="3">जो दायित्‍व प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे सौंपा है, उसको पूरा करना। तू उसके मार्ग पर चलना। तू उसकी संविधियों, आज्ञाओं, न्‍याय-सिद्धान्‍तों और सािक्षयों को मानना, जैसा वे मूसा की व्‍यवस्‍था-पुस्‍तक में लिखे हुए हैं। तब जो कार्य तू करेगा, जिस कार्य को तू अपने हाथ में लेगा, उसमें तू सफल होगा।</verse>
				<verse number="4">इस प्रकार प्रभु अपने वचन को, जो उसने मुझसे कहा था, पूर्ण करेगा। उसने यह कहा था: “यदि तेरे पुत्र अपने आचरण के प्रति सावधान रहेंगे, अपने सम्‍पूर्ण हृदय और प्राण से मेरे सम्‍मुख निष्‍ठा-पूर्वक चलते रहेंगे, तो इस्राएल के सिंहासन पर बैठने के लिए तेरे वंश में पुरुष का अभाव न होगा।</verse>
				<verse number="5">‘जो व्‍यवहार योआब बेन-सरूयाह ने मेरे साथ किया, उसको तू जानता है। उसने इस्राएली सेना के दो नायकों - अब्‍नेर बेन-नेर और अमासा बेन-येतर − के साथ क्‍या किया था? उसने दोनों की हत्‍या की। यों हिंसात्‍मक रक्‍त-रंजित कार्य से शान्‍ति भंग की। उसने उस रक्‍त से, अपने कमर-बन्‍द पर और अपने जूतों पर दाग लगाया।</verse>
				<verse number="6">तू अपनी बुद्धि के अनुसार कार्य करना। उस वृद्ध योआब को शान्‍ति से मृतक-लोक में उतरने मत देना।</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु गिलआद प्रदेश के रहने वाले बर्जिल्‍लइ के पुत्रों के साथ प्रेमपूर्ण व्‍यवहार करना। उन्‍हें अपनी मेज पर भोजन करने वालों में सम्‍मिलित करना; क्‍योंकि जब मैं तेरे भाई अबशालोम के सम्‍मुख से भागा था, तब उन्‍होंने मेरी सहायता की थी।</verse>
				<verse number="8">देख, तेरे साथ शिमई बेन-गेरा है, जो बिन्‍यामिन प्रदेश के बहूरीम का रहने वाला है। जिस दिन मैं महनइम नगर गया था, उस दिन उसने खूब गालियां दी थी। यह सच है कि जब वह यर्दन नदी पर मुझसे भेंट करने आया तब मैंने प्रभु की शपथ खाकर यह कहा था, “मैं तलवार से तेरा वध नहीं करूंगा।”</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु अब तू उसे निर्दोष मत मानना। तू स्‍वयं बुद्धिमान है। तू स्‍वयं जानता है कि तुझे उसके साथ कैसा व्‍यवहार करना चाहिए। उस वृद्ध को रक्‍त-रंजित दण्‍डित कर मृतक लोक में उतार देना।’</verse>
				<verse number="10">तत्‍पश्‍चात् दाऊद अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसे दाऊद-पुर में गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="11">दाऊद ने इस्राएलियों पर चालीस वर्ष तक राज्‍य किया। उसने सात वर्ष तक हेब्रोन नगर में, और तैंतीस वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया था।</verse>
				<verse number="12">सुलेमान अपने पिता के सिंहासन पर बैठा। उसका राज्‍य बहुत दृढ़ हो गया।</verse>
				<verse number="13">रानी हग्‍गीत का पुत्र अदोनियाह सुलेमान की माता बतशेबा के पास आया। उसने उसके सम्‍मुख झुककर अभिवादन किया। बतशेबा ने पूछा, ‘क्‍या तू मित्र के रूप में आया है?’ उसने उत्तर दिया, ‘हां, मित्र के रूप में।’</verse>
				<verse number="14">उसने आगे कहा, ‘मैं आपसे एक निवेदन करना चाहता हूं।’ बतशेबा ने कहा, ‘बोल।’</verse>
				<verse number="15">अदोनियाह ने कहा, ‘आप जानती हैं कि यह राज्‍य मुझे मिलना चाहिए था। सब इस्राएली मुझपर आशा लगाए हुए थे कि मैं ही राज्‍य करूंगा। परन्‍तु राज्‍य का पासा पलट गया, और राज्‍य मेरे भाई को मिल गया; क्‍योंकि यह प्रभु की इच्‍छा थी।</verse>
				<verse number="16">अब मैं आपसे निवेदन करना चाहता हूं। कृपया, आप इनकार न कीजिए।’ बतशेबा ने उससे कहा, ‘बोल।’</verse>
				<verse number="17">अदोनियाह ने कहा, ‘कृपया, आप राजा सुलेमान से बोलिए कि वह मुझे शूनेम की अबीशग को प्रदान कर दें, कि मैं उसे अपनी पत्‍नी बना लूं। वह आपको कभी इनकार नहीं करेंगे।’</verse>
				<verse number="18">बतशेबा ने कहा, ‘अच्‍छा! मैं तेरे विषय में राजा से बात करूंगी।’</verse>
				<verse number="19">अत: बतशेबा राजा सुलेमान से अदोनियाह के विषय में बात करने के लिए आई। राजा सुलेमान उससे भेंट करने के लिए सिंहासन से उठा। सुलेमान ने झुककर उसका अभिवादन किया। तत्‍पश्‍चात् वह अपने सिंहासन पर बैठा। राजमाता के लिए आसन लाया गया। वह आसन पर राजा की दाहिनी ओर बैठ गई।</verse>
				<verse number="20">बतशेबा ने कहा, ‘मैं तुझसे एक छोटी-सी वस्‍तु मांगने आई हूं। तू उससे इनकार मत करना।’ राजा सुलेमान ने उत्तर दिया, ‘मेरी मां, मांग। मैं इनकार नहीं करूंगा।’</verse>
				<verse number="21">बतशेबा ने कहा, ‘तेरा भाई अदोनियाह शूनेम की अबीशग को अपनी पत्‍नी बनाना चाहता है। अत: वह उसको दे दी जाए।’</verse>
				<verse number="22">राजा सुलेमान ने अपनी मां को उत्तर दिया, ‘वाह! तूने अदोनियाह के लिए केवल अबीशग को क्‍यों मांगा? उसके लिए राज्‍य भी मांग! क्‍योंकि वह तो मेरा बड़ा भाई है न! पुरोहित एबयातर और योआब बेन-सरूयाह उसके पक्ष में हैं न!’</verse>
				<verse number="23">तब राजा सुलेमान ने प्रभु की यह शपथ खाई, ‘यदि अदोनियाह को अपनी इस बात का मूल्‍य प्राण से न चुकाना पड़े तो परमेश्‍वर मेरे साथ यही व्‍यवहार करे, वरन् इससे अधिक कठोर दण्‍ड मुझे दे।</verse>
				<verse number="24">जिस प्रभु ने मुझे मेरे पिता के सिंहासन पर बैठाया, मुझे दृढ़ बनाया, जिसने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार मेरे पिता के लिए राजवंश की स्‍थापना की, उस जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! आज ही अदोनियाह को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="25">अत: राजा सुलेमान ने बनायाह बेन-यहोयादा को अदोनियाह पर प्रहार करने का आदेश दिया। उसने उस पर प्रहार किया और अदोनियाह मर गया।</verse>
				<verse number="26">राजा ने पुरोहित एबयातर से कहा, ‘तुम अनातोत नगर में अपनी जागीर को चले जाओ। तुम मृत्‍यु-दण्‍ड के योग्‍य हो! किन्‍तु मैं इस समय तुम्‍हें मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दूंगा, क्‍योंकि तुम मेरे पिता दाऊद के सामने प्रभु परमेश्‍वर की मंजूषा उठाकर चलते थे। तुमने मेरे पिता के साथ उनकी दु:ख-तकलीफों को भोगा है।’</verse>
				<verse number="27">तब सुलेमान ने एबयातर को प्रभु के पुरोहित-पद से हटा दिया। इस प्रकार प्रभु का यह वचन पूरा हुआ, जो उसने शिलोह में एली के परिवार के सम्‍बन्‍ध में कहा था।</verse>
				<verse number="28">यह समाचार योआब तक पहुंचा। वह प्रभु के शिविर की ओर भागा। उसने प्राण-रक्षा के लिए वेदी के सींग पकड़ लिये। यद्यपि योआब ने अबशालोम का पक्ष नहीं लिया था, तथापि उसने अदोनियाह का पक्ष लिया था।</verse>
				<verse number="29">राजा सुलेमान को यह बात बताई गई, ‘योआब प्रभु के शिविर को भाग गए हैं। वह वेदी के पास खड़े हैं।’ सुलेमान ने बनायाह बेन-यहोयादा को आदेश दिया, ‘जाओ, उसे मार डालो।’</verse>
				<verse number="30">अत: बनायाह प्रभु के शिविर में आया। उसने योआब से कहा, ‘महाराज यों कहते हैं: “बाहर निकल।” ’ परन्‍तु उसने कहा, ‘नहीं। मैं यहीं मरूंगा!’ तब बनायाह राजा के पास यह उत्तर लाया: ‘योआब ने यों कहा। उसने मुझे इस प्रकार उत्तर दिया है।’</verse>
				<verse number="31">राजा ने उससे कहा, ‘जैसा वह बोला, वैसा ही उसके साथ करो: उसे मार कर गाड़ दो। यों जो रक्‍त योआब ने अकारण बहाया था, उसके दोष से मुझे और मेरे पिता के परिवार को मुक्‍त करो।</verse>
				<verse number="32">प्रभु उसके रक्‍त का दोष उसी के सिर पर डालेगा। उसने दो निर्दोष व्यक्‍तियों को मार डाला था, जो उससे अधिक धार्मिक और भले थे: इस्राएल प्रदेश का सेनापति अब्‍नेर बेन-नेर, और यहूदा प्रदेश का सेनापति अमासा बेन-येतर। योआब ने तलवार से उनकी हत्‍या की थी, और मेरे पिता दाऊद को पता नहीं चला था।</verse>
				<verse number="33">अत: उनकी हत्‍या का दोष योआब और उसके वंशजों के सिर पर सदा लगा रहेगा। परन्‍तु दाऊद, उनके वंशज, उनका राजवंश और उनका सिंहासन प्रभु से सदासर्वदा शान्‍ति प्राप्‍त करते रहेंगे।’</verse>
				<verse number="34">अत: बनायाह बेन-यहोयादा पुन: गया। उसने योआब पर प्रहार किया, और उसे मार डाला। योआब को निर्जन प्रदेश की सीमा पर उसके मकान में गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="35">तत्‍पश्‍चात् राजा ने योआब के स्‍थान पर बनायाह बेन-यहोयादा को सेनापति तथा एबयातर के स्‍थान पर सादोक को पुरोहित नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="36">राजा ने दूत भेजा, और शिमई को बुलाया। उसने शिमई से यह कहा, ‘तुम यरूशलेम नगर में अपने लिए एक मकान बनाओ। तुम वहीं रहना, और वहां से बाहर मत निकलना।</verse>
				<verse number="37">जिस दिन तुम नगर से बाहर निकलोगे, और किद्रोन की घाटी को पार करोगे, उसी दिन तुम्‍हें निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड मिलेगा। तुम यह बात अच्‍छी तरह से जान लो। तुम्‍हारी हत्‍या का दोष तुम्‍हारे ही सिर पर पड़ेगा।’</verse>
				<verse number="38">शिमई ने राजा को उत्तर दिया, ‘आपकी बात ठीक है, महाराज मेरे स्‍वामी! जैसा आपने कहा है, वैसे ही आपका सेवक करेगा।’ अत: शिमई यरूशलेम नगर में बहुत दिनों तक निवास करता रहा।</verse>
				<verse number="39">तीन वर्ष व्‍यतीत होने पर यह घटना घटी। शिमई के दो गुलाम गत नगर के राजा आकीश बेन-माकाह के पास भाग गए। यह बात शिमई को बताई गई, ‘देखिए, आपके गुलाम गत नगर में हैं।’</verse>
				<verse number="40">शिमई तैयार हुआ। उसने गधे पर काठी कसी, और गुलामों को ढूंढ़ने के लिए आकीश के पास गत नगर की ओर गया। वह गत नगर पहुंचा। वह वहां से अपने गुलामों को ले आया।</verse>
				<verse number="41">सुलेमान को बताया गया कि शिमई यरूशलेम से गत नगर गया था, और अब वहां से लौट आया है।</verse>
				<verse number="42">राजा ने दूत भेजा, और शिमई को बुलाया। उसने उससे कहा, ‘क्‍या मैंने तुम्‍हें प्रभु की शपथ नहीं दी थी? क्‍या मैंने तुम्‍हें यह गम्‍भीर चेतावनी नहीं दी थी: “जिस दिन तुम नगर से बाहर निकलोगे, कहीं जाओगे, तो तुम्‍हें निश्‍चय ही मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। तुम यह बात अच्‍छी तरह से जान लो!” तुमने मुझसे कहा था, “आपकी बात ठीक है। मैं आपकी आज्ञा का पालन करूंगा।”</verse>
				<verse number="43">तब तुमने प्रभु की सौगन्‍ध को पूरा क्‍यों नहीं किया? जो आज्ञा मैंने तुम्‍हें दी थी, उसका पालन क्‍यों नहीं किया?’</verse>
				<verse number="44">राजा ने शिमई से यह भी कहा, ‘जो दुष्‍कर्म तुमने मेरे पिता दाऊद के साथ किए थे, उन सबको तुम अपने हृदय में जानते हो। अत: प्रभु तुम्‍हारे दुष्‍कर्मों का फल तुम्‍हारे ही सिर पर डालेगा।</verse>
				<verse number="45">परन्‍तु वह मुझे, राजा सुलेमान को आशिष देगा, और प्रभु के सामने दाऊद का सिंहासन सदा-सर्वदा सुदृढ़ बना रहेगा।’</verse>
				<verse number="46">तत्‍पश्‍चात् राजा ने बनायाह बेन-यहोयादा को आदेश दिया। बनायाह महल से बाहर निकला। उसने शिमई पर प्रहार किया और शिमई मर गया। इस प्रकार राजसत्ता सुलेमान के हाथ में सुदृढ़ हो गई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">सुलेमान मिस्र देश के राजा फरओ का दामाद बन गया। उसने फरओ की पुत्री से विवाह कर लिया। वह उसे दाऊद-पुर में लाया। जब तक उसने अपने महल और प्रभु के भवन का, तथा यरूशलेम के चारों ओर के परकोटे का निर्माण-कार्य समाप्‍त नहीं कर लिया, तब तक फरओ की पुत्री को वहीं रखा।</verse>
				<verse number="2">उस समय तक प्रभु-नाम की महिमा के लिए मन्‍दिर नहीं बना था। इसलिए लोग पहाड़ी शिखर की वेदियों पर बलि चढ़ाते थे।</verse>
				<verse number="3">सुलेमान को प्रभु से प्रेम था। वह अपने पिता दाऊद की संविधियों पर चलता था। परन्‍तु वह भी पहाड़ी शिखर की वेदी पर पशु-बलि चढ़ाता था और सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाता था।</verse>
				<verse number="4">एक दिन राजा सुलेमान पशु-बलि चढ़ाने के लिए गिबओन नगर गया; क्‍योंकि वहां पहाड़ी शिखर की महावेदी थी। सुलेमान ने उस महावेदी पर एक हजार अग्‍नि-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="5">प्रभु परमेश्‍वर ने वहां रात के समय स्‍वप्‍न में सुलेमान को दर्शन दिया। परमेश्‍वर ने कहा, ‘मांग, मैं तुझे क्‍या दूं?’</verse>
				<verse number="6">सुलेमान ने उत्तर दिया, ‘तू अपने सेवक, मेरे पिता दाऊद पर बड़ी करुणा करता रहा; क्‍योंकि वह तेरे सम्‍मुख सच्‍चाई, धार्मिकता और सरल हृदय से चलते थे। तूने उन पर सबसे बड़ी करुणा यह की, कि उनको एक पुत्र प्रदान किया जो आज उनके सिंहासन पर बैठा है।</verse>
				<verse number="7">हे मेरे प्रभु परमेश्‍वर, यद्यपि मैं अबोध बालक हूं, मैं सेना का नेतृत्‍व करना नहीं जानता, तथापि तूने अपने सेवक को, मुझको, मेरे पिता दाऊद के स्‍थान पर राजा नियुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="8">मैं, तेरा सेवक, तेरे निज लोगों के मध्‍य में हूं, जिनको तूने चुना है, जो संख्‍या में बहुत हैं, जिनकी गणना नहीं की जा सकती।</verse>
				<verse number="9">अत: तू अपने सेवक को ऐसा हृदय प्रदान कर कि वह प्रजा की बात सुने, उनका न्‍याय करे; वह भले और बुरे को परख सके। प्रभु, तेरी इस महाप्रजा पर कौन शासन कर सकता है?’</verse>
				<verse number="10">प्रभु परमेश्‍वर को अपनी दृष्‍टि में यह बात अच्‍छी लगी कि सुलेमान ने उससे यह मांगा।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर ने उससे कहा, ‘तूने अपने लिए दीर्घायु नहीं मांगी। तूने धन-सम्‍पत्ति नहीं मांगी। तूने अपने शत्रुओं के प्राण नहीं मांगे। वरन् तूने यह मांगा: न्‍याय करने के लिए विवेक!</verse>
				<verse number="12">इसलिए मैं तेरे निवेदन के अनुसार कार्य करूंगा। देख, मैं तुझे बुद्धि और विवेक से परिपूर्ण हृदय प्रदान करता हूं। तुझसे पहले और तेरे बाद तेरे समान बुद्धिमान राजा कोई नहीं होगा।</verse>
				<verse number="13">इसके अतिरिक्‍त जो तूने नहीं मांगा, वह भी मैं तुझे देता हूं: धन-सम्‍पत्ति और वैभव! तेरे जीवन-काल में कोई भी राजा तेरे समान समृद्ध और वैभवशाली नहीं होगा।</verse>
				<verse number="14">जैसे तेरा पिता दाऊद मेरे मार्गों पर चलता था वैसे ही यदि तू भी चलेगा, मेरी संविधियों और आज्ञाओं का पालन करेगा तो तुझे दीर्घायु प्रदान करूंगा।’</verse>
				<verse number="15">तब सुलेमान नींद से जाग गया। उसे ज्ञात हुआ कि यह स्‍वप्‍न था! सुलेमान यरूशलेम नगर में आया। वह प्रभु की विधान-मंजूषा के सम्‍मुख खड़ा हुआ। उसने अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि चढ़ाई, और अपने सब कर्मचारियों को भोज दिया।</verse>
				<verse number="16">एक दिन राजा सुलेमान के पास दो स्‍त्रियां आईं। वे वेश्‍याएं थीं। वे उसके सम्‍मुख खड़ी हो गईं।</verse>
				<verse number="17">उनमें से एक स्‍त्री ने कहा, ‘हे स्‍वामी, मैं और यह स्‍त्री एक ही मकान में रहती हैं। जब यह मेरे साथ मकान में थी, तब मैंने एक पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="18">मेरे प्रसव के तीन दिन के पश्‍चात् इस स्‍त्री ने भी एक पुत्र को जन्‍म दिया। हम एक साथ थीं। हमारे अतिरिक्‍त मकान में कोई नहीं था। केवल हम दोनों ही मकान में थीं।</verse>
				<verse number="19">एक रात इस स्‍त्री का पुत्र मर गया; क्‍योंकि यह उसके ऊपर सो गई थी।</verse>
				<verse number="20">यह आधी रात को उठी। इसने मेरे पास से मेरा पुत्र उठा लिया, और उसको अपनी छाती पर सुला लिया। उस समय मैं, आपकी सेविका, सो रही थी। इसने अपने मृत पुत्र को मेरी छाती पर डाल दिया।</verse>
				<verse number="21">मैं सबेरे अपने पुत्र को दूध पिलाने के लिए उठी। मैंने देखा कि वह मरा पड़ा है! किन्‍तु मैंने उसको ध्‍यान से देखा। वह मेरा पुत्र नहीं था, जिसको मैंने जन्‍म दिया था।’</verse>
				<verse number="22">दूसरी स्‍त्री ने कहा, ‘जीवित बच्‍चा मेरा ही पुत्र है। मृत बच्‍चा तेरा पुत्र है।’ पहली स्‍त्री ने कहा, ‘नहीं, मृत बच्‍चा तेरा पुत्र है। जीवित बच्‍चा मेरा पुत्र है।’ इस प्रकार वे राजा के सम्‍मुख बोलती रहीं।</verse>
				<verse number="23">राजा ने सोचा, ‘एक स्‍त्री कहती है: “यह जीवित बच्‍चा मेरा पुत्र है और मृत बच्‍चा तेरा पुत्र है।” दूसरी कहती है, ‘नहीं, मृत बच्‍चा ही तेरा पुत्र है। जीवित बच्‍चा तो मेरा पुत्र है।” ’</verse>
				<verse number="24">तब राजा ने कहा, ‘मेरे पास एक तलवार लाओ’ राजा के सम्‍मुख तलवार प्रस्‍तुत की गई।</verse>
				<verse number="25">राजा ने आदेश दिया, ‘जीवित बच्‍चे के दो टुकड़े करो; और आधा भाग पहली स्‍त्री को और शेष भाग दूसरी स्‍त्री को दे दो।’</verse>
				<verse number="26">जिस स्‍त्री का पुत्र जीवित था, उसका हृदय अपने पुत्र के प्रति वात्‍सल्‍य से भर गया। उसने राजा से कहा, ‘हे स्‍वामी, जीवित बच्‍चा इसको ही दे दीजिए। कृपया, बच्‍चे का वध मत कीजिए।’ किन्‍तु दूसरी स्‍त्री ने कहा, ‘यह बच्‍चा न मुझे मिलेगा और न तुझे। महाराज, इसके दो टुकड़े कर दीजिए।’</verse>
				<verse number="27">राजा ने निर्णय दिया। उसने कहा, ‘जीवित बच्‍चा पहली स्‍त्री को दे दो। उसका वध मत करो। पहली स्‍त्री ही उसकी मां है।’</verse>
				<verse number="28">राजा के इस न्‍याय-निर्णय का समाचार सब इस्राएली लोगों ने सुना। वे राजा के प्रति भय से भर गए। उन्‍होंने देखा कि न्‍याय करने के लिए परमेश्‍वर की बुद्धि राजा में निवास करती है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">राजा सुलेमान समस्‍त इस्राएल देश का राजा था।</verse>
				<verse number="2">ये उसके उच्‍च पदाधिकारी थे: पंचांग अधिकारी: पुरोहित सादोक का पुत्र अजर्याह;</verse>
				<verse number="3">महासहायक: अहिय्‍याह बेन-शीशा; राज-सचिव: यहोशाफट बेन-अहीलूद;</verse>
				<verse number="4">सेनापति: बनायाह बेन-यहोयादा; पुरोहित: सादोक और एबयातर;</verse>
				<verse number="5">क्षेत्रीय प्रशासकों का निरीक्षक: अजर्याह बेन-नातन; राजा का मित्र: जाबूद बेन-नातन;</verse>
				<verse number="6">राजभवन का महाप्रबन्‍धक: अहीशार; बेगार करने वालों का निरीक्षक: अदोनीराम बेन-अबदा।</verse>
				<verse number="7">समस्‍त इस्राएल देश में सुलेमान के बारह क्षेत्रीय प्रशासक थे। वे राजा तथा राजपरिवार के भोजन की व्‍यवस्‍था करते थे। प्रत्‍येक क्षेत्रीय प्रशासक को वर्ष में एक महीने की भोजन-व्‍यवस्‍था करनी पड़ती थी।</verse>
				<verse number="8">ये उनके तथा उनके क्षेत्र के नाम हैं: एफ्रइम पहाड़ी क्षेत्र में बेन-हूर था।</verse>
				<verse number="9">माकस, शालबीम, बेत-शेमश, एलोन और बेत-हानन नगरों के क्षेत्र में बेन-देकर था।</verse>
				<verse number="10">अरूबोत में बेन-हेसद। वह सोकोह और हेफेर के सम्‍पूर्ण क्षेत्र का भी प्रशासक था।</verse>
				<verse number="11">दोर जिले में बेन-अबीनादब था, जिसकी पत्‍नी टाफत सुलेमान की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="12">तानख और मगिद्दो, सारतान की एक ओर समस्‍त बेत-शआन तथा आबेल-महोलाह तक के क्षेत्र, और यिज्रएल के नीचे बेत-शआन से योकमाअम तक के क्षेत्र का प्रशासक बाना बेन-अहीलूद था।</verse>
				<verse number="13">रामोत-गिलआद क्षेत्र में बेन-गेबेर था। उसके अधीन मनश्‍शे के पुत्र याईर के नाम पर बसे हुए गांव भी थे, जो गिलआद प्रदेश में थे। इनके अतिरिक्‍त उसके अधिकार में अर्गोब क्षेत्र भी था, जो बाशान प्रदेश में था। इस क्षेत्र में परकोटे वाले साठ महानगर थे, जिनके द्वार की अर्गलाएं कांस्‍य धातु की थीं।</verse>
				<verse number="14">महनइम में अहीनादब बेन-इद्दो था।</verse>
				<verse number="15">नफ्‍ताली क्षेत्र में अहीमास था। उसने भी सुलेमान की पुत्री बासमत से विवाह किया था।</verse>
				<verse number="16">आशेर और आलोत पहाड़ी क्षेत्र में बाना बेन-हूशाय था।</verse>
				<verse number="17">इस्‍साकार क्षेत्र में यहोशाफट बेन-पारुह था।</verse>
				<verse number="18">बिन्‍यामिन क्षेत्र में शिमई बेन-एला था।</verse>
				<verse number="19">गिलआद क्षेत्र में गेबर बेन-ऊरी था। यह देश एमोरी जाति के राजा सीहोन और बाशान के राजा ओग का था। इनके अतिरिक्‍त देश के सब प्रशासकों के ऊपर एक महाप्रशासक था।</verse>
				<verse number="20">यहूदा और इस्राएल प्रदेशों की जनसंख्‍या समुद्र के तट के रेत-कणों के समान असंख्‍य थी। वे खाते-पीते और आनन्‍द मनाते थे।</verse>
				<verse number="21">सुलेमान फरात नदी से पलिश्‍ती देश तक तथा मिस्र देश की सीमा तक आने वाले समस्‍त राज्‍यों पर शासन करता था। ये राज्‍य उसको कर देते थे। ये उसके जीवन-भर उसके अधीन बने रहे।</verse>
				<verse number="22">यह सुलेमान के प्रतिदिन का राजसी भोजन था: तीन हजार किलो मैदा; छ: हजार किलो आटा;</verse>
				<verse number="23">दस हृष्‍ट-पुष्‍ट बैलों का मांस, चरागाह के बीस बैलों का मांस, सौ भेड़ों का मांस। इनके अतिरिक्‍त हरिण, चिकारे, यखमूर, और मोटे-ताजे पक्षियों का मांस।</verse>
				<verse number="24">सुलेमान फरात नदी की पश्‍चिमी दिशा के समस्‍त क्षेत्र का, तिप्‍साह से गाजा तक के भूमि-क्षेत्र का, जितने राज्‍य फरात नदी के पश्‍चिम में थे, उन सब का सम्राट था। उसके साम्राज्‍य में चारों ओर शान्‍ति थी।</verse>
				<verse number="25">सुलेमान के राज्‍य-काल में यहूदा और इस्राएल प्रदेशों के मध्‍य शान्‍ति बनी रही। दान नगर से बएर-शेबा नगर तक की सीमा के अन्‍तर्गत रहने वाला प्रत्‍येक नागरिक सुख-समृद्धि का जीवन व्‍यतीत करता था ।</verse>
				<verse number="26">सुलेमान के पास उसके रथों के लिए अश्‍व-शालाओं में चालीस हजार घोड़े थे। अश्‍वारोही सैनिकों के लिए बारह हजार घोड़े थे।</verse>
				<verse number="27">क्षेत्रीय प्रशासक प्रत्‍येक माह, अपनी-अपनी पारी में, राजा सुलेमान तथा उसके साथ उसकी मेज पर खाने वालों की भोजन-व्‍यवस्‍था करते थे। वे किसी भी भोजन-वस्‍तु का अभाव नहीं होने देते थे।</verse>
				<verse number="28">वे अपने-अपने दायित्‍व के अनुसार, जहां आवश्‍यकता होती थी वहां घोड़ों और वेगवान अश्वों के लिए जौ और चारे की व्‍यवस्‍था भी करते थे।</verse>
				<verse number="29">परमेश्‍वर ने सुलेमान को असीमित बुद्धि और अपार समझ दी थी। उसने सुलेमान को विस्‍तृत समुद्र-तट के सदृश विशाल हृदय दिया था।</verse>
				<verse number="30">सुलेमान का ज्ञान पूर्व के देशों और मिस्र देश के लोगों के ज्ञान से श्रेष्‍ठ था।</verse>
				<verse number="31">वह सब मनुष्‍यों से अधिक बुद्धिमान था। वह एज्राह के रहने वाले एतान और माहोल के पुत्रों हेमान, कालकोल और दरदा से अधिक बुद्धिमान था। उसका नाम चारों ओर के राष्‍ट्रों में फैल गया था।</verse>
				<verse number="32">उसने तीन हजार नीति-वचन कहे थे, और एक हजार पांच गीतों की रचना की थी।</verse>
				<verse number="33">वह लबानोन देश में पैदा होने वाले देवदार के वृक्ष से लेकर दीवार में उगने वाले जूफा पौधे तक के विषय में चर्चा कर सकता था। उसे पशु-पक्षियों, रेंगनेवाले जन्‍तुओं और मछलियों का भी ज्ञान था।</verse>
				<verse number="34">अनेक देशों से लोग सुलेमान की ज्ञान-चर्चा सुनने के लिए आते थे। उसे विश्‍व के राजाओं से, जिन्‍होंने उसकी ज्ञान-चर्चा सुनी थी, उपहार प्राप्‍त होते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">जब सोर देश के राजा हीराम ने यह सुना कि लोगों ने सुलेमान को उसके पिता के स्‍थान पर राजा अभिषिक्‍त किया है, तब उसने उसके पास राजदूत भेजे; क्‍योंकि वह दाऊद के जीवन भर उसका मित्र था।</verse>
				<verse number="2">सुलेमान ने हीराम को यह सन्‍देश भेजा,</verse>
				<verse number="3">‘आप जानते हैं कि मेरे पिता अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम पर एक भवन नहीं बना सके थे। जब तक प्रभु ने उनके शत्रुओं को उनके चरणों के नीचे नहीं दबा दिया, तब तक वह युद्ध के कारण अपने शत्रुओं से सदा घिरे रहे।</verse>
				<verse number="4">अब मेरे प्रभु परमेश्‍वर ने मुझे चारों ओर शान्‍ति प्रदान की है। मेरा न कोई विरोधी है, और न मुझे किसी आक्रमण की आशंका है।</verse>
				<verse number="5">प्रभु परमेश्‍वर ने मेरे पिता दाऊद से यह कहा था, “तेरा पुत्र, जिसे मैं तेरे स्‍थान पर सिंहासन पर बैठाऊंगा मेरे नाम पर भवन बनाएगा।” अत: मैं अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम पर एक भवन बनाना चाहता हूं।</verse>
				<verse number="6">अब आप आदेश दीजिए कि लबानोन प्रदेश के देवदार के वृक्ष मेरे लिए काटे जाएं। मेरे सेवक भी आपके सेवकों के साथ पेड़ काटेंगे। जो मजदूरी आप अपने सेवकों के लिए निश्‍चित करेंगे, वह मैं आपके सेवकों को दूंगा। आप जानते हैं कि हमारे मध्‍य में सीदोनियों के समान लकड़ी काटने वाले मजदूर नहीं हैं।’</verse>
				<verse number="7">जब हीराम ने सुलेमान के ये शब्‍द सुने तब वह अत्‍यन्‍त आनन्‍दित हुआ। उसने कहा, ‘धन्‍य है प्रभु, आज जिसने इस महान राष्‍ट्र पर शासन करने के लिए दाऊद को ऐसा बुद्धिमान पुत्र प्रदान किया।’</verse>
				<verse number="8">हीराम ने सुलेमान को यह सन्‍देश भेजा: ‘तुम्‍हारे द्वारा भेजे गए सन्‍देश को मैंने सुना। जो इच्‍छा तुमने देवदार और सनोवर वृक्षों के सम्‍बन्‍ध में प्रकट की है, उसको मैं पूर्ण करूंगा।</verse>
				<verse number="9">मेरे सेवक वृक्षों के लट्ठे लबानोन से समुद्र-तट पर पहुँचा देंगे। मैं उनका बेड़ा बना दूंगा। जिस स्‍थान पर तुम उन्‍हें चाहोगे, मैं उन्‍हें समुद्र मार्ग से वहां भेज दूंगा। तब मैं उनको खोल दूंगा। वहां तुम उनको उठा लेना। इस कार्य के बदले में मेरी यह मांग पूरी करना: मेरे राज्‍य-परिवार के लिए भोजन-व्‍यवस्‍था।’</verse>
				<verse number="10">इस प्रकार हीराम ने सुलेमान की इच्‍छा के अनुसार देवदार और सनोवर वृक्ष की लकड़ी भेजी।</verse>
				<verse number="11">सुलेमान ने उसके राज-परिवार के लिए दो हजार टन गेहूं और नब्‍बे लाख लिटर जैतून का शुद्ध तेल भेजा। सुलेमान हीराम को यह प्रतिवर्ष भेजा करता था।</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने अपने वचन के अनुसार सुलेमान को बुद्धि प्रदान की। इस प्रकार हीराम और सुलेमान के मध्‍य शान्‍ति बनी रही। उन दोनों ने परस्‍पर सन्‍धि स्‍थापित की।</verse>
				<verse number="13">राजा सुलेमान ने समस्‍त इस्राएल देश से बेगार करने वाले एकत्र किए। बेगार करने वाले पुरुषों की संख्‍या तीस हजार थी।</verse>
				<verse number="14">वह उन्‍हें प्रतिमास दस हजार के हिसाब से लबानोन भेजता था। वे एक माह लबानोन में, और दो माह घर में रहते थे। अदोनीराम बेगार करने वालों का निरीक्षक था।</verse>
				<verse number="15">सुलेमान के पास बोझा ढोने वाले सत्तर हजार और पहाड़ी प्रदेश में पत्‍थर खोदने वाले अस्‍सी हजार मजदूर थे।</verse>
				<verse number="16">सुलेमान के पास काम का निरीक्षण करने वाले तीन हजार तीन सौ अधिकारी थे। ये मजदूरों से काम करवाते थे।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने राजा के आदेश से बड़े-बड़े कीमती पत्‍थर खोदकर निकाले। वह भवन की नींव गढ़े हुए पत्‍थरों पर डालना चाहता था।</verse>
				<verse number="18">इस प्रकार सुलेमान और हीराम के कारीगरों तथा गबाल के निवासियों ने भवन का निर्माण करने के लिए पत्‍थर काटे, उनको गढ़ा और लकड़ियां तैयार कीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">इस्राएली लोगों के मिस्र देश से बाहर निकलने के चार सौ अस्‍सी वर्ष व्‍यतीत हो चुके थे। इस्राएली राष्‍ट्र पर सुलेमान के राज्‍य-काल का चौथा वर्ष था। इस वर्ष के दूसरे महीने में, अर्थात् ज़िव महीने में, राजा सुलेमान ने प्रभु के लिए भवन का निर्माण-कार्य आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="2">जो भवन राजा सुलेमान ने प्रभु के लिए बनाया, वह सत्ताइस मीटर लम्‍बा, नौ मीटर चौड़ा और साढ़े तेरह मीटर ऊंचा था।</verse>
				<verse number="3">मन्‍दिर के मध्‍य भाग के सम्‍मुख की ड्‍योढ़ी नौ मीटर चौड़ी थी। यह मन्‍दिर की चौड़ाई के बराबर थी। ड्‍योढ़ी मन्‍दिर के सम्‍मुख साढ़े चार मीटर लम्‍बी थी।</verse>
				<verse number="4">सुलेमान ने भवन में जालीदार खिड़कियां भी बनाईं।</verse>
				<verse number="5">उसने मध्‍यभाग और पवित्र अन्‍तर्गृह के चारों ओर, भवन की दीवार पर छत बनाई। उसने चारों ओर तोरण-पथ बनाए।</verse>
				<verse number="6">निचला तोरण-पथ सवा दो मीटर चौड़ा था। मध्‍यवर्ती तोरण-पथ दो मीटर सत्तर सेंटीमीटर चौड़ा था। उपरला तोरण-पथ तीन मीटर और पन्‍द्रह सेंटीमीटर चौड़ा था। उसने मुख्‍य दीवार की बाहरी ओर, उसके चारों ओर सलामी छज्‍जे बनाए थे, जिससे भार सम्‍भालनेवाली बल्‍लियों को भवन की दीवारों में घुसाया न जाए।</verse>
				<verse number="7">भवन के निर्माण में गढ़े हुए पत्‍थरों को प्रयुक्‍त किया गया। वे पत्‍थर खदानों में ही काट-छांट लिये गए थे। अत: निर्माण के समय लोहे के किसी औजार की, न हथौड़े की और न छेनी की आवाज भवन में सुनाई दी।</verse>
				<verse number="8">निचले तोरण-पथ का प्रवेश-द्वार भवन की दाहिनी ओर के कोने में था। इस प्रवेश-द्वार पर एक जीना था, जो मध्‍यवर्ती तोरण-पथ को तथा मध्‍यवर्ती तोरण-पथ से उपरले तोरण-पथ को जाता था।</verse>
				<verse number="9">यों सुलेमान ने भवन का निर्माण किया। उसने निर्माण-कार्य समाप्‍त किया। सुलेमान ने समस्‍त भवन पर सवा दो मीटर ऊंचा छज्‍जा बनाया था। उसने भवन को देवदार के स्‍तम्‍भों से जकड़ दिया था। देवदार की बल्‍लियों और तख्‍तों से उसकी छत तान दी गयी थी।</verse>
				<verse number="10"></verse>
				<verse number="11">प्रभु का यह वचन सुलेमान के पास पहुंचा,</verse>
				<verse number="12">‘जिस भवन का निर्माण तू कर रहा है, उसके विषय में मेरा यह वचन है: यदि तू मेरी संविधियों के अनुसार चलेगा, मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों के अनुसार न्‍याय करेगा, मेरी सब आज्ञाओं को मानेगा, और उनके अनुसार आचरण करेगा, तो मैं अपने उस वचन को पूर्ण करूंगा, जो मैंने तेरे विषय में तेरे पिता दाऊद को दिया था।</verse>
				<verse number="13">मैं इस्राएली राष्‍ट्र के मध्‍य निवास करूंगा। मैं अपने निज लोग इस्राएलियों का परित्‍याग नहीं करूंगा।’</verse>
				<verse number="14">यों सुलेमान ने भवन का निर्माण किया। उसने निर्माण-कार्य समाप्‍त किया।</verse>
				<verse number="15">उसने भवन की भीतरी दीवारों पर देवदार के तख्‍ते मढ़वा दिए। उसने भवन के फर्श से छत की कड़ियों तक देवदार की लकड़ी से दीवारों को मढ़ दिया। उसने भवन के फर्श को सनोवर के तख्‍तों से मढ़ा।</verse>
				<verse number="16">उसने भवन के सबसे भीतरी भाग में देवदार के तख्‍तों से एक कक्ष निर्मित किया। यह फर्श के छत की कड़ियों तक नौ मीटर ऊंचा था। उसने इस कक्ष को, पवित्र अन्‍तर्गृह ‘परम पवित्र स्‍थान,’ बनाया।</verse>
				<verse number="17">पवित्र अन्‍तर्गृह के सम्‍मुख मध्‍यभाग अठारह मीटर लम्‍बा था।</verse>
				<verse number="18">भवन के भीतर, देवदार पर नक्‍काशी की गई थी। उस पर बौंड़ियां और खिले हुए फूल काढ़े गए थे। सब ओर देवदार दिखाई देता था। एक भी पत्‍थर नजर नहीं आता था।</verse>
				<verse number="19">सुलेमान ने प्रभु की विधान-मंजूषा को प्रतिष्‍ठित करने के लिए भवन के आन्‍तरिक भाग में पवित्र अन्‍तर्गृह निर्मित किया।</verse>
				<verse number="20">यह पवित्र अन्‍तर्गृह नौ मीटर चाड़ा, नौ मीटर लम्‍बा और नौ मीटर ऊंचा था। उसने पवित्र अन्‍तर्गृह को शुद्ध सोने से मढ़ा। उसने देवदार की लकड़ी की एक वेदी भी बनाई।</verse>
				<verse number="21">सुलेमान ने भवन के भीतरी भाग को शुद्ध सोने से मढ़ा। उसने पवित्र अन्‍तर्गृह के सम्‍मुख सोने की सांकलें लगाईं और एक परदा टांग दिया।</verse>
				<verse number="22">उसने पवित्र अन्‍तर्गृह की सम्‍पूर्ण वेदी को भी सोने से मढ़ा। उसने सम्‍पूर्ण भवन को शुद्ध सोने से मढ़ कर भवन का निर्माण-कार्य पूर्ण किया।</verse>
				<verse number="23">सुलेमान ने पवित्र अन्‍तर्गृह में जंगली जैतून वृक्ष की लकड़ी के दो करूब बनाए। प्रत्‍येक करूब की ऊंचाई साढ़े चार मीटर थी।</verse>
				<verse number="24">करूबों के प्रत्‍येक पंख की लम्‍बाई सवा दो मीटर थी। एक पंख के सिरे से दूसरे पंख के सिरे तक की लम्‍बाई साढ़े चार मीटर थी।</verse>
				<verse number="25">दूसरा करूब भी साढ़े चार मीटर ऊंचा था। दोनों करूब एक ही नाप और एक ही आकार के थे।</verse>
				<verse number="26">जैसे एक करूब की ऊंचाई साढ़े चार मीटर थी वैसे ही दूसरे करूब की ऊंचाई साढ़े चार मीटर थी।</verse>
				<verse number="27">सुलेमान ने करूबों को भवन के पवित्र अन्‍तर्गृह में प्रतिष्‍ठित किया। करूबों के पंख यों फैले हुए थे कि एक करूब का पंख एक ओर दीवार को स्‍पर्श करता था, और दूसरे करूब का पंख दूसरी ओर दीवार को स्‍पर्श करता था। दोनों करूबों के दूसरे पंख कक्ष के मध्‍य में एक दूसरे को स्‍पर्श करते थे।</verse>
				<verse number="28">उसने करूबों को सोने से मढ़ा।</verse>
				<verse number="29">सुलेमान ने भवन की सब दीवारों पर, पवित्र अन्‍तर्गृह और मध्‍यभाग की दीवारों पर करूबों, खजूर के वृक्षों और खिले हुए फूलों की आकृतियां खोदकर बनाईं।</verse>
				<verse number="30">उसने पवित्र अन्‍तर्गृह और मध्‍यभाग के फर्श को सोने से मढ़ा।</verse>
				<verse number="31">उसने पवित अन्‍तर्गृह के प्रवेश-द्वार के लिए जंगली जैतून वृक्ष की लकड़ी के दो किवाड़ बनाए। चौखट के बाजू पंच-कोणीय थे।</verse>
				<verse number="32">किवाड़ जंगली जैतून वृक्ष की लकड़ी के थे। उसने उनपर करूबों, खजूर के वृक्षों और खिले हुए फूलों की आकृतियां खोदकर बनाईं, और उनको सोने से मढ़ा, उसने करूबों और खजूर के वृक्षों पर सोने की परत मढ़ दी।</verse>
				<verse number="33">उसने मध्‍यभाग के प्रवेश-द्वार के लिए जंगली जैतून के वृक्ष की लकड़ी के, चौखट के बाजू बनाए। ये वर्गाकार थे।</verse>
				<verse number="34">उसने सनोवर की लकड़ी के दो किवाड़ बनाए। प्रत्‍येक किवाड़ के दो पल्‍ले थे, जो मोड़ने पर दोहरे बन सकते थे।</verse>
				<verse number="35">उसने किवाड़ों पर करूबों, खजूर के वृक्षों और खिले हुए फूलों की आकृतियां खोदकर बनाईं। उसने किवाड़ों पर सोना मढ़ा तथा खोदा गई आकृतियों पर सोने की परत मढ़ दी।</verse>
				<verse number="36">उसने आन्‍तरिक आंगन की दीवार को गढ़े हुए पत्‍थरों के तीन रद्दों से तथा देवदार के शहतीरों की एक परत से बनाया।</verse>
				<verse number="37">सुलेमान के राज्‍य-काल के चौथे वर्ष के ज़िव महीने में प्रभु के भवन की नींव डाली गई थी।</verse>
				<verse number="38">उसके राज्‍य-काल के ग्‍यारहवें वर्ष के आठवें महीने में, अर्थात् बूल महीने में, भवन का समस्‍त निर्माण-कार्य विस्‍तृत निर्देश और ब्‍यौरे के अनुसार समाप्‍त हुआ। मन्‍दिर के निर्माण-कार्य में सात वर्ष लगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">सुलेमान ने अपना महल भी बनाया। उसके निर्माण-कार्य में तेरह वर्ष लगे।</verse>
				<verse number="2">उसने लबानोन-वन का भवन बनाया। उसकी लम्‍बाई पैंतालीस मीटर, चौड़ाई साढ़े बाईस मीटर और ऊंचाई साढ़े तेरह मीटर थी। उसमें देवदार के खम्‍भों की चार पंिक्‍तयां थीं। खम्‍भों के ऊपर देवदार के शहतीर रखे गए थे।</verse>
				<verse number="3">भवन की छत देवदार की लकड़ी की थी। वह शहतीरों के ऊपर थी। शहतीर खम्‍भों का आधार लिये हुए थे। उनकी संख्‍या पैंतालीस थी। प्रत्‍येक पंिक्‍त में पन्‍द्रह शहतीर थे।</verse>
				<verse number="4">खिड़कियों के चौखटों की तीन पंिक्‍तयां थीं। तीन-तीन खिड़कियां आमने-सामने लगी थीं।</verse>
				<verse number="5">सब दरवाजों और खिड़कियों के चौखटे वर्गाकार थे। तीन-तीन खिड़कियां आमने-सामने लगी थीं।</verse>
				<verse number="6">उसने खम्‍भों वाला एक बरामदा बनाया। उसकी लम्‍बाई साढ़े बाईस मीटर, और चौड़ाई साढ़े तेरह मीटर थी। बरामदे के सम्‍मुख स्‍तंभावलि तथा एक छज्‍जा था।</verse>
				<verse number="7">उसने एक न्‍याय-भवन भी बनाया। भवन में सिंहासन था। वहां वह न्‍याय करता था। उसने उसमें फर्श से शहतीरों तक देवदार के तख्‍ते लगाए।</verse>
				<verse number="8">न्‍याय-भवन के पीछे वाला महल भी, जिसमें वह रहता था, उसी ढंग से बना था। सुलेमान ने इसी महल के सदृश एक महल फरओ की पुत्री के लिए बनाया था, जिससे उसने विवाह किया था।</verse>
				<verse number="9">यह सब भवन नींव से छत तक और प्रभु-भवन के आंगन से बड़े आंगन तक, बहुमूल्‍य पत्‍थरों के बने थे। इन पत्‍थरों को नाप के अनुसार काटा गया था। उनको आमने-सामने आरों से काटा-छांटा गया था।</verse>
				<verse number="10">कीमती पत्‍थरों की नींव डाली गई थी। ये पत्‍थर विशाल आकार के थे। इनकी लम्‍बाई-चौड़ाई साढ़े चार और साढ़े तीन मीटर थी।</verse>
				<verse number="11">इन पत्‍थरों के ऊपर कीमती पत्‍थर और देवदार की लकड़ी थी। पत्‍थरों को नाप के अनुसार काटा गया था।</verse>
				<verse number="12">बड़े आंगन के चारों ओर एक दीवार थी, जिसमें गढ़े हुए पत्‍थरों के तीन रद्दों और देवदार के शहतीरों की एक परत थी; जैसा प्रभु-भवन के भीतर के आंगन में तथा भवन की ड्‍योढ़ी में था।</verse>
				<verse number="13">राजा सुलेमान ने दूत भेजकर सोर देश से हीराम को बुलाया।</verse>
				<verse number="14">वह एक विधवा का पुत्र था। विधवा नफ्‍ताली कुल की थी। हीराम का पिता सोर देश का निवासी था। वह कांस्‍य धातु का कारीगर था। हीराम भी बुद्धिमान, समझदार और निपुण कारीगर था। वह कांस्‍य धातु पर सब प्रकार की कारीगरी कर सकता था। वह राजा सुलेमान के पास आया, और उसने उसका सब कार्य किया।</verse>
				<verse number="15">हीराम ने कांस्‍य के दो स्‍तम्‍भ ढाले। एक स्‍तम्‍भ प्राय: आठ मीटर ऊंचा था। उसकी परिधि प्राय: साढ़े पांच मीटर थी। वह भीतर से खोखला था। उसकी धातु की मोटाई आठ सेंटीमीटर थी। ऐसा ही दूसरा स्‍तम्‍भ था।</verse>
				<verse number="16">उसने स्‍तम्‍भों के सिरों पर बैठाने के लिए ठोस तांबे के दो स्‍तम्‍भ-शीर्ष बनाए। प्रत्‍येक स्‍तम्‍भ-शीर्ष की ऊंचाई सवा दो मीटर थी।</verse>
				<verse number="17">तत्‍पश्‍चात् उसने प्रत्‍येक स्‍तम्‍भ-शीर्ष के लिए चौखाने की सात जालियां और सांकलदार सात झालरें बनाईं।</verse>
				<verse number="18">उसने अनार बनाए। उसने स्‍तम्‍भ-शीर्ष को ढकने के लिए अनारों की एक जाली चारों ओर दो कतारों में लगाई। ऐसा ही उसने दूसरे स्‍तम्‍भ-शीर्ष के लिए किया।</verse>
				<verse number="19">ड्‍योढ़ी के स्‍तम्‍भ-शीर्ष सोसन पुष्‍प के आकार के थे। उनकी ऊंचाई प्राय: दो मीटर थी।</verse>
				<verse number="20">दोनों स्‍तम्‍भ-शीर्षों के ऊपर, उस गोलाकार गठन के ऊपर, जो जाली के ऊपर थी, दो सौ अनार थे। ये दोनों स्‍तम्‍भ-शीर्षों के चारों ओर कतारों में लगाए गए थे।</verse>
				<verse number="21">तत्‍पश्‍चात् उसने मन्‍दिर की ड्‍योढ़ी में स्‍तम्‍भ खड़े किए। उसने दक्षिण दिशा में एक स्‍तम्‍भ खड़ा किया, और उसका नाम ‘याकीन’ रखा। तब उसने उत्तर दिशा में एक स्‍तम्‍भ खड़ा किया, और उसका नाम ‘बोअज’ रखा।</verse>
				<verse number="22">स्‍तम्‍भों के शीर्ष सोसन-पुष्‍प के आकार के थे। इस प्रकार स्‍तम्‍भों का निर्माण-कार्य पूर्ण हुआ।</verse>
				<verse number="23">तत्‍पश्‍चात् हीराम ने ढली हुई धातु का एक हौज बनाया। वह गोलाकार था। वह एक किनारे से दूसरे किनारे तक साढ़े चार मीटर चौड़ा था और सवा दो मीटर ऊंचा था। उसकी सम्‍पूर्ण परिधि साढ़े तेरह मीटर थी।</verse>
				<verse number="24">हौज के किनारे के नीचे, उसकी बाहरी ओर, उसकी सम्‍पूर्ण परिधि में बौंड़ियां बनी हुई थीं। ये दो कतारों में थीं। जब हौज को ढाला गया था तब उसके साथ इन्‍हें भी ढाला गया था।</verse>
				<verse number="25">हौज बारह बैलों पर स्‍थित था। तीन बैलों के मुंह उत्तर की ओर, तीन बैलों के मुंह पश्‍चिम की ओर, तीन बैलों के मुंह दक्षिण की ओर, और तीन बैलों के मुंह पूर्व की ओर थे। हौज उन पर रखा गया था। बैलों का पिछला भाग भीतर की ओर था।</verse>
				<verse number="26">हौज की धातु की मोटाई प्राय: आठ सेंटीमीटर थी। उसका किनारा कटोरे के किनारे के समान, सोसन-पुष्‍प के आकार का था। उसमें प्राय: नब्‍बे हजार लिटर पानी समाता था।</verse>
				<verse number="27">हीराम ने कांस्‍य के दस ठेले बनाए। प्रत्‍येक ठेले की लम्‍बाई एक मीटर और अस्‍सी सेंटीमीटर थी। उसकी चौड़ाई एक मीटर और अस्‍सी सेंटीमीटर, तथा ऊंचाई एक मीटर पैंतीस सेंटीमीटर थी।</verse>
				<verse number="28">ठेलों की बनावट यह थी: उनमें दिल्‍ले थे, जो चौखटों में लगाए गए थे।</verse>
				<verse number="29">चौखटों के दिल्‍लों पर सिंह, बैल और करूबों की आकृतियां अंकित थीं। चौखटों पर, सिंह, बैल और करूबों की आकृतियों के ऊपर और नीचे चक्राकार झालरें बनी हुई थीं।</verse>
				<verse number="30">प्रत्‍येक ठेले में कांस्‍य धातु के चार पहिए थे। उनमें कांस्‍य की धुरियां थीं। कंडाल रखने के लिए चार आधार और ठीहे थे जो धातु ढालकर बनाए गए थे। इनके कोनों पर चक्राकार झालरें बनी हुई थीं।</verse>
				<verse number="31">कंडाल का मुंह कंगनी के भीतर था, जो ऊपर की ओर पैंतालीस सेंटीमीटर निकली हुई थी। कंडाल का मुंह खम्‍भे के समान गोलाकार था। वह लगभग सत्तर सेंटीमीटर गहरा था। उसके मुंह पर नक्‍काशी की गयी थी। ठेले के दिल्‍ले गोल नहीं, वरन् चौकोर थे।</verse>
				<verse number="32">दिल्‍लों के नीचे चार पहिए थे। पहियों की धुरियां ठेले के साथ जुड़ी हुई थीं। प्रत्‍येक पहिए की ऊंचाई प्राय: सत्तर सेंटीमीटर थी।</verse>
				<verse number="33">पहियों की बनावट रथ के पहियों के समान थी। उनकी धुरियां, पुिट्ठयां, आरे और नाभियां धातु को ढालकर बनाई गई थीं!</verse>
				<verse number="34">ठेले के चारों कोनों पर चार ठीहे थे। ठीहे और ठेले धातु के एक ही टुकड़े से बनाए गए थे। उनमें जोड़ नहीं था।</verse>
				<verse number="35">ठेले के ऊपर, उसके चारों ओर लगभग तेईस सेंटीमीटर की गोलाई थी। ठेले के सिर की टेकें और दिल्‍ले धातु के एक ही टुकड़े से बनाए गए थे। वे ठेले से जोड़े नहीं गए थे।</verse>
				<verse number="36">हीराम ने दिल्‍लों पर, जहां-जहां खाली स्‍थान था, करूबों, सिंहों और खजूर वृक्षों की आकृति अंकित की। तत्‍पश्‍चात् उसके चारों ओर चक्राकार झालरें बना दीं।</verse>
				<verse number="37">हीराम ने इसी बनावट के अनुरूप दस ठेले बनाए थे। उन सब का एक ही सांचा, एक ही नाप और एक ही आकार था।</verse>
				<verse number="38">हीराम ने पीतल के दस कण्‍डाल बनाए। प्रत्‍येक कण्‍डाल में एक हजार आठ सौ लिटर पानी समाता था। प्रत्‍येक कण्‍डाल प्राय: दो मीटर गहरा था। हरएक ठेले के लिए कण्‍डाल था।</verse>
				<verse number="39">उसने भवन की एक ओर पांच ठेले और उसकी दूसरी ओर शेष पांच ठेले रखे। उसने हौज को भवन की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा।</verse>
				<verse number="40">हीराम ने राख उठाने के पात्र, फावड़ियां और रक्‍त छिड़कने के लिए पात्र भी बनाए। इस प्रकार हीराम ने सब कार्य समाप्‍त किया। जो कार्य प्रभु के भवन के लिए करने का आदेश राजा सुलेमान ने उसे दिया था, उसने उसको पूर्ण किया:</verse>
				<verse number="41">दो स्‍तम्‍भ, स्‍तम्‍भों के शिखर पर दो गोलाकार स्‍तम्‍भ-शीर्ष, इन दो स्‍तम्‍भ-शीर्षों को सजाने के लिए दो जालियां,</verse>
				<verse number="42">दोनों जालियों के लिए चार-चार सौ अनार। स्‍तम्‍भ-शीर्षों को सजाने के लिए प्रत्‍येक जाली की कतार में दो सौ अनार थे।</verse>
				<verse number="43">हीराम ने दस ठेले और उनके ऊपर दस कण्‍डाल,</verse>
				<verse number="44">एक हौज, और उसको सहारा देने वाले धातु के बारह बैल, राख उठाने के पात्र, फावड़ियां, और रक्‍त छिड़कने के लिए पात्र बनाए थे। यह सब सामग्री, जिसको हीराम ने प्रभु के भवन के लिए राजा सुलेमान के आदेश से बनाया, झिलमिलाते पीतल की थी।</verse>
				<verse number="45"></verse>
				<verse number="46">सुलेमान ने उनको यर्दन के मैदान में ढाला था। ढलाईघर सूक्‍कोत और सारतान नगरों के मध्‍य में था।</verse>
				<verse number="47">सुलेमान ने ये सब पात्र उनके निर्धारित स्‍थान पर रख दिए। उनके बनाने में इतनी अधिक कांस्‍य धातु लगी थी कि सुलेमान ने उनको नहीं तोला। अत: कांस्‍य धातु की तौल ज्ञात नहीं हो सकी।</verse>
				<verse number="48">सुलेमान ने प्रभु के भवन की ये वस्‍तुएं भी बनाई थीं: स्‍वर्ण वेदी और स्‍वर्ण मेज, जिस पर ‘प्रभु-भेंट की रोटी’ रखी जाती थी;</verse>
				<verse number="49">शुद्ध सोने के दीपाधार − पांच दीपाधार पवित्र अन्‍तर्गृह की दाहिनी ओर, और पांच दीपाधार उसकी बाईं ओर थे −; सोने के पुष्‍प, दीपक और चिमटे;</verse>
				<verse number="50">शुद्ध सोने के तसले, कैंचियां, रक्‍त छिड़कने के लिए पात्र, धूपदान और करछे; और पवित्र अन्‍तर्गृह − परम पवित्र स्‍थान − के दरवाजों तथा मध्‍यभाग के दरवाजों के कबजे। उसने ये भी सोने के बनाए थे।</verse>
				<verse number="51">यों राजा सुलेमान ने प्रभु के भवन का निर्माण-कार्य समाप्‍त किया। तत्‍पश्‍चात् वह अपने पिता दाऊद के द्वारा अर्पित की गई वस्‍तुएं − सोना, चांदी तथा अमूल्‍य पात्र − प्रभु के भवन में ले गया। उसने उनको भवन के भण्‍डारगृहों में रख दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">सुलेमान ने दाऊदपुर से, जिसको सियोन कहते हैं, प्रभु की विधान-मंजूषा को लाने के लिए इस्राएली राष्‍ट्र के सब धर्मवृद्धों को यरूशलेम में बुलाया। ये धर्मवृद्ध कुलाधिपति और इस्राएली पितृकुलों के मुखिया थे।</verse>
				<verse number="2">सब इस्राएली पुरुष राजा सुलेमान के पास, वर्ष के सातवें महीने में, अर्थात् एतानीम महीने में, यात्रा-पर्व के अवसर पर एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="3">जब सब इस्राएली धर्मवृद्ध आ गए तब पुरोहितों ने प्रभु की मंजूषा को उठाया।</verse>
				<verse number="4">वे प्रभु की मंजूषा के साथ मिलन-शिविर तथा उसके भीतर के सब पवित्र पात्र ले गए। उन्‍हें उठाने वाले व्यक्‍ति केवल पुरोहित और उपपुरोहित थे।</verse>
				<verse number="5">राजा सुलेमान तथा उसके समीप एकत्र हुआ समस्‍त इस्राएली आराधकों का समूह मंजूषा के सम्‍मुख खड़ा हुआ। उन्‍होंने इतनी अधिक भेड़ों और बैलों की बलि चढ़ाई कि उनकी गणना नहीं की जा सकती। बलि-पशु असंख्‍य थे।</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् पुरोहित प्रभु की विधान-मंजूषा को उसके स्‍थान पर, मन्‍दिर के पवित्र अन्‍तर्गृह-परम पवित्र स्‍थान − में, करूबों के पंखों के नीचे लाए।</verse>
				<verse number="7">करूब मंजूषा के स्‍थान के ऊपर अपने पंख फैलाए हुए थे। यों वे मंजूषा और उसके डण्‍डों को ऊपर से आच्‍छादित करते थे।</verse>
				<verse number="8">डण्‍डे लम्‍बे थे। उनके सिर अन्‍तर्गृह के सम्‍मुख के पवित्र स्‍थान से दिखाई देते थे, किन्‍तु वे बाहर से नहीं दिखाई देते थे। मंजूषा के भीतर पत्‍थर की दो पट्टियों के अतिरिक्‍त कुछ नहीं था। मूसा ने ये पत्‍थर की पट्टियां होरेब पर्वत पर मंजूषा के भीतर रखी थीं। ये प्रभु के विधान की पट्टियां थीं। जब इस्राएली मिस्र देश से बाहर निकले थे तब प्रभु ने उनके साथ विधान स्‍थापित किया था। वे आज भी वहां हैं।</verse>
				<verse number="9"></verse>
				<verse number="10">पुरोहित पवित्र स्‍थान से बाहर निकल गए। तब प्रभु के भवन में मेघ भर आया।</verse>
				<verse number="11">मेघ के कारण पुरोहित सेवा-कार्यों को सम्‍पन्न करने में असमर्थ थे। वे वहां खड़े नहीं रह सके; क्‍योंकि प्रभु का तेज प्रभु के भवन में भर गया था।</verse>
				<verse number="12">तब सुलेमान ने कहा, ‘हे प्रभु तूने आकाश में सूर्य को स्‍थित किया; पर अपने निवास-स्‍थान के लिए सघन अन्‍धकार को चुना!</verse>
				<verse number="13">मैंने तेरे लिए एक भव्‍य भवन बनाया; ऐसा स्‍थान बनाया कि तू उसमें सदा-सर्वदा निवास करे।’</verse>
				<verse number="14">समस्‍त इस्राएली आराधकों का समूह खड़ा था। राजा सुलेमान उनकी ओर उन्‍मुख हुआ। उसने आराधकों को यह आशिष दी।</verse>
				<verse number="15">उसने कहा, ‘इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर धन्‍य है। जो वचन उसने मेरे पिता दाऊद को अपने मुंह से दिया था, उसको अब उसने अपने हाथ से पूरा किया।</verse>
				<verse number="16">उसने यह कहा था, “जिस दिन मैंने अपने निज लोग इस्राएलियों को मिस्र देश से बाहर निकाला, उस दिन से आज तक मैंने इस्राएली कुलों का कोई भी नगर नहीं चुना कि मैं एक भवन बनाऊं और वहां मेरा नाम प्रतिष्‍ठित हो। परन्‍तु मैंने अपने निज लोगों पर शासन करने के लिए दाऊद को चुना।”</verse>
				<verse number="17">मेरे पिता दाऊद की यह हार्दिक इच्‍छा थी कि वह इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के नाम की महिमा के लिए एक भवन बनाएं;</verse>
				<verse number="18">परन्‍तु प्रभु ने मेरे पिता दाऊद से यह कहा, “तूने मेरे नाम की महिमा के लिए भवन बनाने की हार्दिक इच्‍छा की। तेरे हृदय की यह इच्‍छा उत्तम है।</verse>
				<verse number="19">फिर भी तू यह भवन नहीं बना सकेगा। तेरा पुत्र, जो तुझे उत्‍पन्न होने वाला है, वह मेरे नाम की महिमा के लिए भवन का निर्माण करेगा।”</verse>
				<verse number="20">प्रभु ने अपने वचन को इस प्रकार पूरा किया: मैंने अपने पिता दाऊद का स्‍थान ग्रहण किया। मैं इस्राएली राष्‍ट्र के सिंहासन पर बैठा, जैसा प्रभु ने कहा था। मैंने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के नाम की महिमा के लिए भवन का निर्माण किया।</verse>
				<verse number="21">मैंने वहां, भवन में मंजूषा के लिए स्‍थान भी निर्धारित कर दिया है। मंजूषा में प्रभु के विधान की पट्टियां हैं। जब प्रभु ने हमारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला था, तब उसने हमारे पूर्वजों के साथ यह विधान स्‍थापित किया था।’</verse>
				<verse number="22">राजा सुलेमान प्रभु की वेदी के सम्‍मुख खड़ा हुआ। उसने समस्‍त इस्राएली आराधकों के सामने आकाश की ओर अपने हाथ फैलाए,</verse>
				<verse number="23">और यह कहा, ‘हे इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर! तेरे समान न ऊपर आकाश में, और न नीचे पृथ्‍वी पर कोई ईश्‍वर है। अपने सेवकों के प्रति, जो अपने सम्‍पूर्ण हृदय से तेरे सम्‍मुख निष्‍ठापूर्वक चलते हैं, तू अपने विधान का पालन करता है। तू उन पर करुणा करता है।</verse>
				<verse number="24">तूने मेरे पिता दाऊद को जो वचन दिया था उसको पूरा किया। जो बात तूने अपने मुंह से कही थी, उसको तूने अपने हाथ से आज पूर्ण किया।</verse>
				<verse number="25">हे इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर! तूने मेरे पिता को यह वचन दिया था, और उससे यह कहा था, “यदि तेरे पुत्र अपने आचरण के प्रति सावधान रहेंगे, जैसा तू मेरे सम्‍मुख निष्‍ठापूर्वक चलता है, वैसा वे भी चलेंगे, तो मैं इस्राएल के सिंहासन पर बैठने के लिए तेरे वंश में पुरुष का अभाव न होने दूंगा।” हे प्रभु, अपने इस वचन को पूर्ण कर।</verse>
				<verse number="26">हे इस्राएली राष्‍ट्र के परमेश्‍वर, अब अपने सेवक, मेरे पिता दाऊद को दिए गए अपने वचन को सच प्रमाणित कर।</verse>
				<verse number="27">‘हे परमेश्‍वर, क्‍या तू पृथ्‍वी पर रह सकता है? देख, ऊंचे से ऊंचा आकाश भी तुझे नहीं समा सकता। तब तू मेरे इस भवन में, जिसको मैंने बनाया है, कैसे समाएगा?</verse>
				<verse number="28">हे मेरे प्रभु परमेश्‍वर, अपने सेवक की प्रार्थना और उसकी विनती पर कृपा-दृष्‍टि कर। जो दुहाई और प्रार्थना आज तेरा सेवक तेरे सम्‍मुख प्रस्‍तुत कर रहा है, उसको तू सुन!</verse>
				<verse number="29">इस भवन की ओर, जिसके विषय में तूने यह कहा था, “मेरा नाम वहाँ प्रतिष्‍ठित होगा”, तेरी आंखें दिन-रात खुली रहें। इस स्‍थान के संबंध में तेरा सेवक जो प्रार्थना कर रहा है, उसको तू सुन।</verse>
				<verse number="30">‘जब मैं, तेरा सेवक और तेरे निज लोग इस्राएली इस स्‍थान में प्रार्थना करेंगे, तब तू उनकी विनती को सुनना। अपने निवास-स्‍थान, स्‍वर्ग से तू उनकी प्रार्थना सुनना। प्रभु, तू उनकी प्रार्थना सुनकर उन्‍हें क्षमा कर देना।</verse>
				<verse number="31">‘जब कोई मनुष्‍य अपने पड़ोसी के विरुद्ध अपराध करेगा, और पड़ोसी उसको शपथ देगा और वह तेरे इस भवन की वेदी के सम्‍मुख शपथ खाएगा</verse>
				<verse number="32">तब तू स्‍वर्ग से उनका मुकदमा सुनना, और कार्य करना। प्रभु, अपने सेवकों का न्‍याय करना; दुर्जन को दुर्जन घोषित करना, और उसके आचरण का फल उसके सिर पर लौटाना। परन्‍तु सज्‍जन को सज्‍जन सिद्ध करना, और उसकी सज्‍जनता के अनुरूप उसे फल देना।</verse>
				<verse number="33">‘जब तेरे निज लोग इस्राएली तेरे विरुद्ध पाप करेंगे, और पाप के कारण अपने शत्रु से हार जाएंगे, तब यदि वे तेरी ओर लौटेंगे, तेरे नाम का गुणगान करेंगे, तुझसे प्रार्थना करेंगे, और इस भवन में तुझसे विनती करेंगे</verse>
				<verse number="34">तो तू स्‍वर्ग से उनकी प्रार्थना सुनना। अपने निज लोग इस्राएलियों के पाप क्षमा करना; और उनके देश में, जो तूने उनके पूर्वजों को दिया था, उन्‍हें लौटा लाना।</verse>
				<verse number="35">‘जब वे तेरे विरुद्ध पाप करेंगे, और तू आकाश के झरोखे बन्‍द कर देगा, और उनके देश में वर्षा नहीं होगी, तब यदि वे इस भवन की ओर मुख कर प्रार्थना करेंगे, तेरे नाम का गुणगान करेंगे, जब तू उनको दण्‍ड दे चुका होगा, और वे पाप को छोड़कर तेरी ओर लौटेंगे,</verse>
				<verse number="36">तो तू स्‍वर्ग से उनकी प्रार्थना सुनना। अपने सेवकों, अपने निज लोग इस्राएलियों के पाप क्षमा करना। जिस सन्‍मार्ग पर उन्‍हें चलना चाहिए अपने उस सन्‍मार्ग की शिक्षा उनको देना। यह देश तूने अपने निज लोगों को पैतृक-अधिकार के लिए दिया है। अत: प्रभु, तू इस देश को वर्षा प्रदान करना।</verse>
				<verse number="37">‘जब इस देश में अकाल पड़ेगा, महामारी फैलेगी, फसल में गेरुआ कीड़ा लगेगा, पाला पड़ेगा, टिड्डी-दल का आक्रमण होगा अथवा फसल में कीड़े लगेंगे; जब उनके शत्रु उनको किसी नगर में घेर लेंगे, अथवा महामारी या रोग का उन पर हमला होगा,</verse>
				<verse number="38">तब यदि तेरे निज लोग इस्राएली सामूहिक रूप से अथवा कोई भी मनुष्‍य निजी रूप से अपने हृदय में पश्‍चात्ताप करेगा, और इस भवन की ओर अपने हाथ फैलाएगा और तुझसे प्रार्थना तथा विनती करेगा,</verse>
				<verse number="39">तो तू उसे क्षमा कर अपने निवास-स्‍थान स्‍वर्ग से उसकी प्रार्थना सुनना और कार्य करना। प्रत्‍येक मनुष्‍य को, जिसका हृदय तू जानता है, उसके कार्य के अनुरूप फल देना। प्रभु, केवल तू मनुष्‍य के हृदय को जानता है।</verse>
				<verse number="40">इस प्रकार वे जीवन-भर तेरी भक्‍ति करते हुए इस देश में निवास करेंगे, जो तूने हमारे पूर्वजों को दिया है।</verse>
				<verse number="41">‘जब कोई विदेशी, जो तेरे निज लोग इस्राएली जाति का नहीं है, तेरे नाम के कारण दूर देश से आएगा</verse>
				<verse number="42">(क्‍योंकि मनुष्‍य तेरे नाम, तेरे सामर्थी हाथ और उद्धार के हेतु फैली हुई तेरी भुजाओं के विषय में सुनेंगे), जब वह इस भवन में आकर तुझसे प्रार्थना करेगा,</verse>
				<verse number="43">तब तू अपने निवास-स्‍थान स्‍वर्ग से उसकी प्रार्थना सुनना। जिस कार्य के लिए विदेशी तुझे पुकारेंगे, तू उस कार्य को करना। इस प्रकार तेरे निज लोग इस्राएलियों के समान पृथ्‍वी के सब लोग भी तेरे नाम को जानेंगे, और तेरी भक्‍ति करेंगे। उनको ज्ञात होगा कि यह भवन जो मैंने निर्मित किया है, तेरे नाम को समर्पित है।</verse>
				<verse number="44">‘जब तेरे निज लोग अपने शत्रु से युद्ध करने के लिए नगर से बाहर निकलेंगे और उस मार्ग पर जाएंगे जिस पर तू उन्‍हें भेजेगा, तब यदि वे उस नगर की ओर जिसको तूने चुना है, और उस भवन की ओर, जो मैंने तेरे नाम की महिमा के लिए निर्मित किया है, तुझ-प्रभु से प्रार्थना करेंगे,</verse>
				<verse number="45">तो तू स्‍वर्ग से उनकी प्रार्थना और विनती सुनना, और उनको विजय प्रदान करना।</verse>
				<verse number="46">‘जब वे तेरे विरुद्ध पाप करेंगे (ऐसा कौन मनुष्‍य है, जिसने कभी पाप नहीं किया?) और तू उनसे क्रुद्ध होगा, उन्‍हें शत्रुओं के हाथ सौंप देगा कि वे उन्‍हें बन्‍दी बनाकर दूर अथवा समीप के, अपने देश में ले जाएं;</verse>
				<verse number="47">तब यदि वे बन्‍दी-देश में होश में आएंगे, पश्‍चात्ताप करेंगे और अपने विजेताओं के देश में तुझसे विनती करेंगे, और यह कहेंगे, “हमने पाप किया; हमने अधर्म और दुष्‍कर्म किया”,</verse>
				<verse number="48">यदि वे अपने शत्रुओं के देश में, जो उन्‍हें बन्‍दी बनाकर ले गए थे, सम्‍पूर्ण हृदय और सम्‍पूर्ण प्राण से पश्‍चात्ताप करेंगे, और इस देश की ओर जो तूने उनके पूर्वजों को दिया है, इस नगर की ओर, जिसको तूने चुना है, और इस भवन की ओर जो मैंने तेरे नाम की महिमा के लिए निर्मित किया है, मुख करके तुझसे प्रार्थना करेंगे;</verse>
				<verse number="49">तो तू अपने निवास-स्‍थान, स्‍वर्ग से उनकी प्रार्थना और विनती को सुनना और उनका न्‍याय करना।</verse>
				<verse number="50">तू उनके पाप और अपराध, जो उन्‍होंने तेरे विरुद्ध किए थे, क्षमा करना। उन्‍हें बन्‍दी बनाने वालों के हृदय में उनके प्रति दया उत्‍पन्न करना कि वे उनके प्रति दया करें।</verse>
				<verse number="51">प्रभु, वे तेरे निज लोग हैं, तेरी निज सम्‍पत्ति हैं। तूने उन्‍हें मिस्र देश से, भट्टी की अग्‍नि से बाहर निकाला था।</verse>
				<verse number="52">हे प्रभु, अपने सेवक और अपने निज लोग इस्राएलियों की विनती की ओर तेरी आंखें सदा खुली रहें। जब-जब वे तुझे पुकारें, तू उनकी ओर कान दे।</verse>
				<verse number="53">हे प्रभु परमेश्‍वर, तूने उन्‍हें अपनी निज सम्‍पत्ति बनाने के लिए पृथ्‍वी के सब राष्‍ट्रों में से अलग किया है। जब तूने हमारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला था तब तूने अपने सेवक मूसा के मुंह से यह बात कही थी।’</verse>
				<verse number="54">सुलेमान प्रभु की वेदी के सम्‍मुख घुटने टेके हुए था। उसके हाथ आकाश कि ओर फैले हुए थे। जब वह प्रभु से प्रार्थना और विनती कर चुका, तब वह उठा।</verse>
				<verse number="55">वह खड़ा हुआ। उसने उच्‍च स्‍वर में इस्राएली आराधकों को यह आशीर्वाद दिया,</verse>
				<verse number="56">‘प्रभु धन्‍य है! उसने अपने वचन के अनुसार अपने निज लोग इस्राएलियों को एक विश्राम-स्‍थल प्रदान किया। जो-जो वचन उसने अपने सेवक मूसा से कहे थे, उनमें से एक वचन भी निष्‍फल नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="57">जैसे हमारा प्रभु परमेश्‍वर हमारे पूर्वजों के साथ था, वैसे ही वह हमारे साथ रहे। वह हमें न छोड़े, और न हमारा त्‍याग करे।</verse>
				<verse number="58">वह हमारे हृदय को अपनी ओर प्रवृत करे जिससे हम उसके मार्ग पर चलें। जो आज्ञाएं, संविधियां और न्‍याय-सिद्धान्‍त उसने हमारे पूर्वजों को दिए थे, हम उनका पालन करें।</verse>
				<verse number="59">प्रभु के सम्‍मुख प्रस्‍तुत मेरी प्रार्थना और विनती के शब्‍द, रात-दिन हमारे प्रभु परमेश्‍वर के समीप उपस्‍थित रहें। वह हमारी दिन-प्रतिदिन की आवश्‍यकता के अनुसार अपने सेवक और अपने निज लोग इस्राएलियों का न्‍याय करे;</verse>
				<verse number="60">जिससे पृथ्‍वी के सब लोगों को मालूम हो कि प्रभु ही परमेश्‍वर है, और उसके अतिरिक्‍त अन्‍य कोई ईश्‍वर नहीं है।</verse>
				<verse number="61">ओ इस्राएलियो, जैसा आज तुमने किया है, वैसा ही सदा करना। अपने प्रभु परमेश्‍वर को अपना हृदय पूर्णत: समर्पित करना, सदा उसकी संविधियों के अनुसार आचरण करना और उसकी आज्ञाओं का पालन करना।’</verse>
				<verse number="62">तत्‍पश्‍चात् राजा तथा उसके साथ सब इस्राएलियों ने प्रभु के सम्‍मुख पशुओं की बलि अर्पित की।</verse>
				<verse number="63">राजा सुलेमान ने सहभागिता-बलि में प्रभु को बाईस हजार बैल, और एक लाख बीस हजार भेड़ें चढ़ाई। इस प्रकार राजा और इस्राएली लोगों ने प्रभु के भवन को प्रभु की महिमा के लिए अर्पित किया।</verse>
				<verse number="64">उसी दिन राजा ने मध्‍यवर्ती आंगन को भी प्रभु की महिमा के लिए अर्पित किया। यह प्रभु-भवन के सामने था। प्रभु के सम्‍मुख की कांस्‍य वेदी छोटी थी। उस पर अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि और सहभागिता-बलियों की चर्बी चढ़ाना सम्‍भव न था। इसलिए राजा ने मध्‍यवर्ती आंगन में अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि और सहभागिता-बलियों की चर्बी चढ़ाई।</verse>
				<verse number="65">सुलेमान ने उस समय प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख सात दिन तक यात्रा-पर्व मनाया। उसने एक विशाल भोज का आयोजन किया। पर्व में विशाल जनसमूह उपस्‍थित हुआ। हमात घाटी की सीमा से मिस्र देश की बरसाती नदी तक के समस्‍त इस्राएली एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="66">उसने आठवें दिन लोगों को विदा किया। लोगों ने राजा के लिए शुभ कामना प्रकट की और अपने-अपने घर को लौट गए। उनके हृदय आनन्‍द और हर्ष से भरे हुए थे कि प्रभु ने अपने सेवक दाऊद और अपने निज लोग इस्राएलियों के लिए कितने भले कार्य किये हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">जब सुलेमान प्रभु का भवन, राजमहल तथा वे भवन, जिनको वह बनाना चाहता था, बना सुका,</verse>
				<verse number="2">तब प्रभु ने सुलेमान को दुबारा दर्शन दिया, जैसा उसने गिबओन में उसे दर्शन दिया तथा।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने उससे कहा, ‘जो प्रार्थना तूने मुझसे की है, जो विनती तूने मेरे सम्‍मुख प्रस्‍तुत की है, उसको मैंने सुना। मैंने उस भवन को, जिसको तूने बनाया है, पवित्र कर दिया। मैंने सदा-सर्वदा के लिए वहां अपना नाम प्रतिष्‍ठित किया है। मेरी आंखें और मेरा हृदय सब समय उस भवन पर लगे रहेंगे।</verse>
				<verse number="4">जैसे तेरा पिता दाऊद सच्‍चे और सरल हृदय से मेरे सम्‍मुख चलता था, वैसे ही यदि तू चलेगा, मेरी आज्ञाओं, संविधियों और न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करेगा</verse>
				<verse number="5">तो मैं इस्राएल देश पर तेरा राज्‍य-सिंहासन सदा सुदृढ़ रखूंगा। यह मैंने तेरे पिता दाऊद से कहा था। मैंने उसे यह वचन दिया था, “इस्राएल के सिंहासन पर बैठने के लिए तेरे वंश में पुरुष का अभाव न होगा।”</verse>
				<verse number="6">परन्‍तु यदि तुम और तुम्‍हारी सन्‍तान मेरा अनुसरण करना छोड़ दोगे, जो आज्ञाएं और संविधियां मैंने तुम्‍हारे सम्‍मुख रखी हैं, उनका पालन नहीं करोगे, और अन्‍य देशों के देवताओं का अनुसरण करोगे, उनकी सेवा करोगे, उनकी आराधना करोगे,</verse>
				<verse number="7">तो मैं इस्राएलियों को इस देश से, जो मैंने उन्‍हें प्रदान किया है, निकाल दूंगा। जिस भवन को मैंने अपने नाम के लिए पवित्र किया है, उसको अपनी आंखों के सामने से दूर कर दूंगा। इस्राएली विश्‍व की जातियों के मध्‍य निन्‍दा और उपहास के पात्र बन जाएंगे।</verse>
				<verse number="8">यह भवन मलबा का ढेर हो जाएगा। यहां से गुजरने वाले राहगीर आश्‍चर्य करेंगे। वे दांत तले अंगुली दबाकर पूछेंगे, “प्रभु ने इस देश तथा इस भवन के साथ यह व्‍यवहार क्‍यों किया?”</verse>
				<verse number="9">लोग उन्‍हें यह बताएंगे, “क्‍योंकि इस्राएलियों ने अपने प्रभु परमेश्‍वर को त्‍याग दिया था, जो उनके पूर्वजों को मिस्र देश से निकालकर लाया था। उन्‍होंने अन्‍य देशों के देवताओं को ग्रहण कर लिया था, उनकी आराधना की और उनकी सेवा की। इस कारण प्रभु ने उन पर यह विपत्ति का पहाड़ ढाहा है।” ’</verse>
				<verse number="10">सुलेमान को दो भवन, प्रभु का मन्‍दिर तथा राजमहल, बनाने में बीस वर्ष लगे।</verse>
				<verse number="11">सोर देश के राजा हीराम ने सुलेमान की आवश्‍यकता के अनुसार देवदार तथा सनोवर की लकड़ी और सोना भेजा। इसके बदले में राजा सुलेमान ने उसे गलील प्रदेश के बीस नगर प्रदान किए।</verse>
				<verse number="12">परन्‍तु जब हीराम सोर देश से नगरों को देखने के लिए आया, जो उसे सुलेमान ने दिए थे, तब वे उसे पसन्‍द नहीं आए।</verse>
				<verse number="13">उसने पूछा, ‘भाई, ये कैसे नगर तुमने मुझे दिए?’ अत: उन नगरों के क्षेत्र का नाम “काबूल” पड़ा, जो आज भी है।</verse>
				<verse number="14">हीराम ने राजा सुलेमान को लगभग चार हजार किलो सोना भेजा था।</verse>
				<verse number="15">जिन नगरों में भवन-निर्माण के लिए राजा सुलेमान ने लोगों से बेगार कराया था, उनका यह विवरण है: प्रभु का मन्‍दिर, सुलेमान का राजमहल, मिल्‍लो, यरूशलेम का परकोटा, हासोर, मगिद्दो, गेजेर</verse>
				<verse number="16">(मिस्र देश के राजा फरओ ने गेजेर नगर पर आक्रमण कर, उस पर अधिकार कर लिया था। तत्‍पश्‍चात् उसने नगर में आग लगा दी, और नगर में रहने वाले कनानियों का वध कर दिया। उसने यह नगर अपनी पुत्री को, जिसका विवाह सुलेमान से हुआ, दहेज में दिया था।</verse>
				<verse number="17">अत: सुलेमान ने गेजेर नगर का पुन: निर्माण किया।), निचला बेत-होरोन,</verse>
				<verse number="18">बालात, यहूदा प्रदेश के निर्जन क्षेत्र का तामार,</verse>
				<verse number="19">सुलेमान के सब भण्‍डारगृह, रथों और अश्‍वशालाओं के समस्‍त नगर। इनके अतिरिक्‍त सुलेमान ने अपनी इच्‍छा से अपने राज्‍य-क्षेत्र में, यरूशलेम नगर तथा लबानोन प्रदेश में अनेक भवन निर्मित किये थे।</verse>
				<verse number="20">एमोरी, हित्ती, परिज्‍जी, हिव्‍वी और यबूसी जाति के बचे हुए लोग, जो इस्राएली जाति के नहीं थे,</verse>
				<verse number="21">जिन्‍हें इस्राएली पूर्णत: नष्‍ट नहीं कर सके थे, और जिनके वंशज देश में बच गए थे, सुलेमान ने इन जातियों के लोगों से भवन-निर्माण के कार्य में गुलाम के सदृश बेगार कराई। वे आज भी इस्राएलियों की बेगार करते हैं।</verse>
				<verse number="22">सुलेमान ने इस्राएलियों से गुलामी नहीं कराई। वे सुलेमान की सेना में सैनिक, सेवक, सेना-नायक, सेनापति, सारथी और घुड़सवार सैनिक थे।</verse>
				<verse number="23">सुलेमान के भवन-निर्माण के कार्य का प्रबन्‍ध करनेवाले अधिकारियों की संख्‍या साढ़े पांच सौ थी। ये कार्य करने वाले कारीगरों के कार्य का निरीक्षण करते थे।</verse>
				<verse number="24">सुलेमान फरओ की पुत्री को, अपनी पत्‍नी को, दाऊदपुर से उस महल में ले गया जिसको उसने उसके लिए बनाया था। तत्‍पश्‍चात् उसने मिल्‍लो का निर्माण किया।</verse>
				<verse number="25">सुलेमान ने प्रभु के लिए एक वेदी बनाई थी। वह उस वेदी पर वर्ष में तीन बार अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि चढ़ाता था। वह प्रभु के सम्‍मुख सुगन्‍धित धूप जलाता था। इस प्रकार सुलेमान ने निर्माण-कार्य समाप्‍त किया।</verse>
				<verse number="26">राजा सुलेमान ने एस्‍योन-गेबेर के बन्‍दरगाह में एक जहाजी बेड़ा बनाया। यह बन्‍दरगाह अकाबा की खाड़ी के तट पर स्‍थित एलोत नगर के समीप एदोम देश में था।</verse>
				<verse number="27">हीराम ने जहाजी बेड़े में अपने सेवकों को, जो नाविक थे और समुद्र-मार्ग से परिचित थे, सुलेमान के सेवकों के साथ भेजा।</verse>
				<verse number="28">वे ओपीर देश गए और वहां से प्राय: चौदह हजार किलो सोना लेकर लौटे। उन्‍होंने यह सोना राजा सुलेमान को दो दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">शबा देश की रानी ने प्रभु का नाम तथा सुलेमान की कीर्ति सुनी। वह पहेलियों से सुलेमान की परीक्षा करने के लिए आई।</verse>
				<verse number="2">उसने यरूशलेम नगर में प्रवेश किया। उसके साथ असंख्‍य सेवक-सेविकाएं और बहुमूल्‍य उपहार थे। मसाले, प्रचुर-मात्रा में सोना और मणि-मुक्‍ता ऊंटों पर लदे हुए थे। वह सुलेमान के पास पहुंची। उसने अपने मन की सब बातें सुलेमान से कहीं।</verse>
				<verse number="3">सुलेमान ने उसकी सब पहेलियों को हल कर दिया। राजा से एक पहेली भी नहीं छिपी थी, जिसको वह न बूझ सका।</verse>
				<verse number="4">जब शबा देश की रानी ने यह सब देखा: सुलेमान की बुद्धि, उसका नव-निर्मित महल,</verse>
				<verse number="5">दस्‍तरख्‍वान पर परोसा गया राजसी भोजन, उसके उच्‍चाधिकारियों के आसन, परिचारिकों की सेवा और उनकी पोशाक, उसके साकी और अग्‍नि-बलि, जो वह प्रभु के भवन में चढ़ाता था, तब वह आश्‍चर्य से स्‍तब्‍ध रह गई।</verse>
				<verse number="6">उसने राजा सुलेमान से कहा, ‘जो बातें आपके विषय में, आपकी बुद्धि के विषय में मैंने अपने देश में सुनी थीं, वे सच निकलीं।</verse>
				<verse number="7">मैंने उन बातों को सुनकर उन पर विश्‍वास नहीं किया था। पर जब मैं यहाँ आई, और स्‍वयं अपनी आंखों से देखा तब मुझे विश्‍वास करना पड़ा। निस्‍सन्‍देह आपके और आपकी बुद्धि के विषय में मुझे आधा ही बताया गया था। आपकी बुद्धि, आपका वैभव तो उससे कहीं अधिक है, जितना मैंने सुना था।</verse>
				<verse number="8">सौभाग्‍यशाली हैं आपकी स्‍त्रियां! सौभाग्‍यशाली हैं आपके ये दरबारी, जो आपकी सेवा में सदा प्रस्‍तुत रहते और आपकी बुद्धिमत्तापूर्ण बातें सुनते हैं।</verse>
				<verse number="9">धन्‍य है आपका प्रभु परमेश्‍वर जिसने प्रसन्न होकर आपको इस्राएली राष्‍ट्र का सिंहासन प्रदान किया। प्रभु ने इस्राएली राष्‍ट्र से सदा प्रेम किया है। उसने अपने इस प्रेम के कारण आपको राजा बनाया जिससे आप न्‍याय और धर्म के कार्य करें।’</verse>
				<verse number="10">तत्‍पश्‍चात् उसने राजा सुलेमान को लगभग चार हजार किलो सोना, अत्‍यधिक मात्रा में मसाले और मणि-मुक्‍ता उपहार में दिए। जितनी मात्रा में शबा देश की रानी ने राजा सुलेमान को मसाले उपहार में दिए, उतनी मात्रा में मसाले फिर कभी इस्राएल देश में नहीं आए!</verse>
				<verse number="11">इसके अतिरिक्‍त हीराम का जहाजी बेड़ा, जो ओपीर देश से सोना लाया था, वह वहां से अत्‍यधिक मात्रा में चन्‍दन की लकड़ी और मणि-मुक्‍ता भी लाया था।</verse>
				<verse number="12">राजा सुलेमान ने चन्‍दन की लकड़ी से प्रभु के भवन और राजमहल के लिए आसन और संगीतकारों के लिए सितार और सारंगियां बनाईं। इतनी मात्रा में चन्‍दन की लकड़ी फिर कभी देश में नहीं आई, और न आज तक दिखाई दी।</verse>
				<verse number="13">जो कुछ भी शबा देश की रानी ने राजा सुलेमान से मांगा, वह राजा सुलेमान ने उसकी इच्‍छा के अनुसार उसे दिया। इसके अतिरिक्‍त राजा सुलेमान ने अपने सामर्थ्य के अनुसार शबा देश की रानी को उपहार भी दिए। उसके बाद वह विदा हुई। वह अपने सेवक-सेविकाओं के साथ अपने देश को लौट गई।</verse>
				<verse number="14">राजा सुलेमान को प्रतिवर्ष प्राय: बाईस हजार किलो सोना प्राप्‍त होता था।</verse>
				<verse number="15">इसके अतिरिक्‍त उसे देशी व्‍यवसायियों और विदेशी व्‍यापारियों से कर के रूप में तथा अरब देश के राजाओं और भिन्न-भिन्न प्रदेशों के शासकों से भेंट के रूप में सोना प्राप्‍त होता था।</verse>
				<verse number="16">राजा सुलेमान ने दो सौ आदम-कद ढालें बनाईं और उनको सोने की परत से मढ़ा। प्रत्‍येक ढाल में प्राय: सात किलो सोना लगा।</verse>
				<verse number="17">उसने तीन सौ छोटी ढालें भी बनाई और उनको सोने की परत से मढ़ा। प्रत्‍येक ढाल में एक किलो सात सौ ग्राम सोना लगा। राजा सुलेमान ने उनको लबानोन-वन के भवन में रख दिया।</verse>
				<verse number="18">राजा सुलेमान ने हाथीदांत का एक भव्‍य सिंहासन भी बनाया, और उसको शुद्ध सोने की परत में मढ़ा।</verse>
				<verse number="19">सिंहासन पर चढ़ने के लिए छ: सोपान थे। सिंहासन के पीछे बछड़े के सिर की आकृति थी। बैठने के स्‍थान के दोनों ओर दो हत्‍थे थे, और हत्‍थों के समीप खड़े हुए दो सिंहों की आकृति थी।</verse>
				<verse number="20">प्रत्‍येक सोपान के दोनों ओर खड़े हुए दो सिंह थे। इस प्रकार छ: सोपानों पर बारह सिंह थे। ऐसा सिंहासन किसी राज्‍य में कभी नहीं बना।</verse>
				<verse number="21">राजा सुलेमान के सब पेय-पात्र सोने के थे। लबानोन-वन के भवन के सब पात्र भी शुद्ध सोने के थे। वहां एक भी पात्र चांदी का नहीं था। सुलेमान के राज्‍यकाल में चांदी का कुछ भी मूल्‍य नहीं था।</verse>
				<verse number="22">राजा सुलेमान के पास समुद्र में हीराम के जहाजी बेड़े के साथ तर्शीशी जलयानों का एक बेड़ा था। जहाजी बेड़े के जलयान प्रति तीन वर्ष में एक बार आते, और विदेश से सोना, चांदी, हाथी-दांत, बन्‍दर और मोर लाते थे।</verse>
				<verse number="23">इस प्रकार राजा सुलेमान धन-सम्‍पत्ति और बुद्धि-विवेक में पृथ्‍वी के सब राजाओं से श्रेष्‍ठ था।</verse>
				<verse number="24">पृथ्‍वी के समस्‍त राजा उसकी बुद्धिमत्तापूर्ण बातें सुनने के लिए उसके दरबार में आने का प्रयत्‍न करते थे। यह बुद्धि परमेश्‍वर ने उसे प्रदान की थी।</verse>
				<verse number="25">आगन्‍तुक राजा अपने साथ ये उपहार लाते थे: सोना-चांदी के पात्र, वस्‍त्र, गन्‍धरस, मसाले, घोड़े, और खच्‍चर। ऐसा प्रति वर्ष होता था।</verse>
				<verse number="26">सुलेमान ने रथ और घोड़े एकत्र किए। उसके पास एक हजार चार सौ रथ और बारह हजार अश्‍व थे। उसने कुछ रथ और घोड़े रथ-शाला के नगरों में तथा शेष अपने पास यरूशलेम नगर में रखे।</verse>
				<verse number="27">राजा सुलेमान ने यरूशलेम नगर में चांदी को पत्‍थर के समान मूल्‍यहीन बना दिया। उसके पास देवदार की कीमती लकड़ी इतनी अधिक हो गई जितने शफेलाह प्रदेश में गूलर के वृक्ष हैं!</verse>
				<verse number="28">राजा सुलेमान के घोड़ों का आयात मिस्र देश और कोए देश से होता था। राजा के व्‍यापारी कोए देश से घोड़े खरीदते थे।</verse>
				<verse number="29">वे मिस्र देश से रथों का आयात करते थे। प्रत्‍येक रथ का मूल्‍य चांदी के छ: सौ सिक्‍के, और घोड़े का मूल्‍य चांदी के डेढ़ सौ सिक्‍के था। इसी प्रकार राजा के व्‍यापारी घोड़ों का निर्यात करते थे। समस्‍त हित्ती राजा और सीरिया देश के सब राजा उनसे घोड़े खरीदते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">राजा सुलेमान अनेक विजातीय औरतों का प्रेमी था। उसने न केवल फरओ की पुत्री से विवाह किया था, वरन् मोआबी, अम्‍मोनी, एदोमी, सीदोनी और हित्ती जाति की कन्‍याओं से भी विवाह किया था।</verse>
				<verse number="2">इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर ने इन जातियों के विषय में यह आज्ञा दी थी, ‘तुम इन जातियों से विवाह-सम्‍बन्‍ध स्‍थापित नहीं करना और न ये जातियां तुमसे विवाह-सम्‍बन्‍ध स्‍थापित करेंगी, क्‍योंकि इनकी पुत्रियाँ अपने देवताओं की ओर तुम्‍हें निश्‍चय ही उन्‍मुख कर देंगी।’ परन्‍तु सुलेमान उनके प्रेम में डूब गया।</verse>
				<verse number="3">उसकी सात सौ पत्‍नियाँ थीं, जो राजकन्‍याएँ थीं। इनके अतिरिक्‍त तीन सौ रखेलें थीं। सुलेमान की पत्‍नियों ने प्रभु की ओर से उसका हृदय विमुख कर दिया।</verse>
				<verse number="4">उसकी वृद्धावस्‍था के समय उसकी पत्‍नियों ने उसका हृदय अन्‍य देवताओं की ओर उन्‍मुख कर दिया। जैसा सुलेमान के पिता दाऊद का हृदय प्रभु परमेश्‍वर के प्रति पूर्णत: सच्‍चा था वैसा उसका हृदय नहीं रहा।</verse>
				<verse number="5">वह सीदोनी जाति की देवी अशेराह तथा अम्‍मोनी जाति के घृणित देवता मिल्‍कोम की पूजा करने लगा।</verse>
				<verse number="6">अत: सुलेमान ने वह कार्य किया जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। जैसा उसके पिता दाऊद ने प्रभु का पूर्णत: अनुसरण किया था वैसा उसने नहीं किया।</verse>
				<verse number="7">उसने यरूशलेम की पश्‍चिमी दिशा में एक पहाड़ पर मोआब जाति के घृणित देवता कमोश तथा अम्‍मोन जाति के घृणित देवता मोलेक के लिए एक वेदी निर्मित की।</verse>
				<verse number="8">उसने ऐसा ही कार्य अपनी सब विजातीय पत्‍नियों के लिए किया। ये पत्‍नियां अपने-अपने राष्‍ट्रीय देवता को बलि चढ़ातीं और सुगन्‍धित धूप जलाती थीं।</verse>
				<verse number="9">प्रभु सुलेमान से क्रुद्ध हो गया; क्‍योंकि सुलेमान का हृदय इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर से, जिसने उसे दो बार दर्शन दिए थे, विमुख हो गया था।</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने उसे आज्ञा दी थी, ‘तू अन्‍य जाति के देवताओं का अनुसरण मत करना।’ परन्‍तु उसने प्रभु की आज्ञा का पालन नहीं किया।</verse>
				<verse number="11">अत: प्रभु ने सुलेमान से यह कहा, ‘तेरी भावना बदल गई। तूने मेरे विधान और मेरी संविधियों का पालन नहीं किया, जिनकी आज्ञा मैंने तुझे दी थी। इस कारण मैं तेरे हाथ से तेरे राज्‍य को छीन लूंगा, और उसको तेरे सेवक के हाथ में सौंप दूंगा।</verse>
				<verse number="12">फिर भी, मैं यह कार्य तेरे पिता दाऊद के कारण तेरे जीवन-काल में नहीं करूंगा। वरन् मैं तेरे पुत्र के हाथ से उसका राज्‍य छीनूंगा।</verse>
				<verse number="13">एक बात और: मैं तेरा सम्‍पूर्ण राज्‍य नहीं छीनूंगा। मैं अपने सेवक दाऊद और अपने चुने हुए नगर यरूशलेम के कारण, तेरे पुत्र को एक कुल पर राज्‍य करने दूंगा।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने सुलेमान का एक विरोधी उत्‍पन्न किया। उसका नाम हदद था। वह एदोम राजवंश का था।</verse>
				<verse number="15">जब दाऊद एदोम देश में था और उसका सेनापति योआब मृतकों को कबर में गाड़ने के लिए गया, तब सेनापति योआब ने एदोम देश के समस्‍त पुरुषों और बालकों को मार डाला था।</verse>
				<verse number="16">योआब और इस्राएली सेना वहां छ: महीने रही। जब तक उन्‍होंने एदोम के प्रत्‍येक पुरुष और बालक का वध नहीं कर दिया, वे वहीं रहे।</verse>
				<verse number="17">पर हदद भाग गया। वह उस समय छोटा बालक था। वह अपने पिता के एदोमी सेवकों के साथ मिस्र देश की ओर गया।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने मिद्यान देश से प्रस्‍थान किया। वे परान देश में आए। उन्‍होंने वहाँ से कुछ लोगों को अपने साथ लिया, और वे मिस्र देश के राजा फरओ के पास पहुँचे। फरओ ने हदद को मकान, भोजन-व्‍यवस्‍था और भूमि प्रदान की।</verse>
				<verse number="19">हदद ने राजा फरओ की बहुत कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की। उसने हदद का विवाह अपनी पटरानी तहपनेस की बहिन अर्थात् अपनी साली से कर दिया।</verse>
				<verse number="20">हदद की पत्‍नी ने एक पुत्र को जन्‍म दिया। उसका नाम गनूबत रखा गया। रानी तहपनेस ने फरओ के महल में उसका पालन-पोषण किया। वह फरओ के पुत्रों के साथ फरओ के महल में रहता था।</verse>
				<verse number="21">एक दिन हदद ने मिस्र देश में सुना कि दाऊद अपने मृत पूर्वजों के साथ चिरनिद्रा में सो गया और सेनापति योआब की भी मृत्‍यु हो गई। तब हदद ने फरओ से यह कहा, ‘कृपया, मुझे जाने की अनुमति दीजिए। मैं स्‍वदेश जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="22">फरओ ने उससे कहा, ‘मेरे पास तुम्‍हें किस वस्‍तु का अभाव है जिससे तुम अपने देश जाना चाहते हो?’ हदद ने उत्तर दिया, ‘मुझे किसी वस्‍तु का अभाव नहीं है। परन्‍तु महाराज, मुझे अवश्‍य जाने दीजिए।’ तत्‍पश्‍चात् हदद ने इस्राएली राष्‍ट्र की इस प्रकार हानि की: वह इस्राएली राष्‍ट्र को दबाता रहा और एदोम देश पर राज्‍य करता रहा।</verse>
				<verse number="23">परमेश्‍वर ने सुलेमान का एक और विरोधी उत्‍पन्न किया। उसका नाम रजोन बेन-एलयादा था। वह अपने स्‍वामी हदद-एजेर के पास से, जो सोबा राज्‍य का राजा था, भाग गया।</verse>
				<verse number="24">उसने अपने पास सैनिक एकत्र किए और वह उनका नायक बन गया। वह लूटमार करता था। जब दाऊद ने उसके कुछ लोगों को मार डाला, तब रजोन दमिश्‍क नगर गया। उसने उसपर अधिकार कर लिया और वहाँ रहने लगा। वह दमिश्‍क नगर का राजा बन गया।</verse>
				<verse number="25">रजोन सुलेमान के राज्‍य काल की सम्‍पूर्ण अवधि में इस्राएली राष्‍ट्र का विरोधी बना रहा।</verse>
				<verse number="26">यारोबआम नबाट का पुत्र था। नबाट एफ्रइम क्षेत्र का रहनेवाला था। यारोबआम का जन्‍म सरेदाह नगर में हुआ था। उसकी मां का नाम सरूआह था। वह विधवा थी। यारोबआम सुलेमान का सेवक था, परन्‍तु उसने सुलेमान के विरुद्ध विद्रोह कर दिया।</verse>
				<verse number="27">यह उसके विद्रोह का विवरण है: राजा सुलेमान मिल्‍लो का निर्माण कर अपने पिता दाऊद के नगर की दीवार की दरार को भर रहा था।</verse>
				<verse number="28">यह पुरुष यारोबआम अत्‍यन्‍त शक्‍तिशाली था। सुलेमान ने युवक यारोबआम को देखा कि वह मेहनत करनेवाला है। अत: उसने यारोबआम को यूसुफ कुल-क्षेत्र में बेगार करनेवालों का निरीक्षक नियुक्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="29">एक समय जब यारोबआम यरूशलेम नगर से बाहर निकल रहा था, तब शिलोह नगर के नबी अहियाह ने मार्ग में उससे भेंट की। नबी एक नया अंगरखा पहिने हुए था। दोनों व्यक्‍ति खुले मैदान में अकेले थे।</verse>
				<verse number="30">अहियाह ने अपना नया अंगरखा उतारा और उसने उसके बारह टुकड़े किए।</verse>
				<verse number="31">उसने यारोबआम से यह कहा, ‘तू ये दस टुकड़े ले, क्‍योंकि इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: “देख, मैं सुलेमान के हाथ से उसका राज्‍य छीन कर उसके टुकड़े करूंगा। मैं उसके दस टुकड़े, इस्राएली राष्‍ट्र के दस कुलों पर राज्‍य करने का अधिकार, तुझे दूंगा।</verse>
				<verse number="32">मैं अपने सेवक दाऊद और यरूशलेम नगर के कारण, जिसको मैंने इस्राएली कुलों के भूमि-क्षेत्रों में से चुना है, सुलेमान को एक कुल पर राज्‍य करने दूंगा।</verse>
				<verse number="33">सुलेमान ने मुझे त्‍याग दिया है। वह सीदोनी जाति की देवी अशेराह, मोआबी जाति के देवता कमोश और अम्‍मोनी जाति के देवता मिल्‍कोम की पूजा करने लगा है। वह मेरे मार्ग पर नहीं चल रहा है। जो कार्य मेरी दृष्‍टि में उचित है, वह उसको नहीं करता है। वह मेरी संविधियों और न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन नहीं करता है, जैसा उसका पिता दाऊद करता था।</verse>
				<verse number="34">फिर भी मैं उसके हाथ से सम्‍पूर्ण राज्‍य नहीं छीनूंगा; क्‍योंकि मैंने उसे जीवन भर के लिए शासक नियुक्‍त किया था। मैं यह कृपा अपने सेवक दाऊद के कारण करूंगा, जिसको मैंने चुना था, और जिसने मेरी संविधियों और आज्ञाओं का पालन किया था।</verse>
				<verse number="35">मैं सुलेमान के पुत्र के हाथ से दस कुलों पर राज्‍य करने का अधिकार वापस ले लूंगा, और वह तुझे सौंप दूंगा।</verse>
				<verse number="36">मैं उसे एक कुल पर राज्‍य करने दूंगा, जिससे मेरे सेवक दाऊद का वंश-दीपक यरूशलेम नगर में, जिसको मैंने अपने नाम के प्रतिष्‍ठापन के लिए चुना है, मेरे सम्‍मुख सदा जलता रहे।</verse>
				<verse number="37">मैं तुझे मनोनीत करूंगा, और तू अपने समस्‍त इच्‍छित क्षेत्रों पर राज्‍य करेगा। तू इस्राएल प्रदेश का राजा बनेगा।</verse>
				<verse number="38">यदि तू मेरी सब आज्ञाओं को सुनेगा, मेरे मार्ग पर चलेगा, जो कार्य मेरी दृष्‍टि में उचित हैं, उसको करेगा, और जैसा मेरा सेवक दाऊद मेरी संविधियों और आज्ञाओं का पालन करता था, वैसा ही तू करेगा, तो मैं तेरे साथ रहूंगा। जैसा मैंने दाऊद के लिए राज-वंश का निर्माण किया था वैसा ही तेरे लिए करूंगा। मैं तुझे इस्राएली राष्‍ट्र दे दूंगा।</verse>
				<verse number="39">यों मैं दाऊद के वंशजों को पीड़ित करूंगा, पर सदा नहीं।” ’</verse>
				<verse number="40">अत: सुलेमान ने यारोबआम की हत्‍या करने का प्रयत्‍न किया। किन्‍तु यारोबआम मिस्र देश के राजा शीशक के पास भाग गया। वह सुलेमान की मृत्‍यु तक मिस्र देश में रहा।</verse>
				<verse number="41">सुलेमान के शेष कार्यों का विवरण, तथा उसके समस्‍त बुद्धिमत्तापूर्ण कार्यों का विवरण, ‘सुलेमान का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="42">सुलेमान ने समस्‍त इस्राएल देश पर चालीस वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी राजधानी यरूशलेम नगर थी।</verse>
				<verse number="43">तत्‍पश्‍चात् वह अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। वह अपने पिता दाऊद के नगर में गाड़ा गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र रहबआम राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">सब इस्राएली कुल के लोग रहबआम को राजा बनाने के लिए शकेम नगर को गए। अत: रहबआम भी शकेम नगर गया।</verse>
				<verse number="2">यारोबआम बेन-नबाट ने सुलेमान की मृत्‍यु की खबर सुनी। वह अब तक मिस्र देश में था, जहाँ उसने राजा सुलेमान के सम्‍मुख से भाग कर शरण ली थी। वह मिस्र देश में बस गया था।</verse>
				<verse number="3">इस्राएली लोगों ने उसके पास दूत भेजा, और उसको वहाँ से वापस बुलाया। तब वह और समस्‍त इस्राएली धर्मसभा रहबआम के पास गए। उन्‍होंने उससे यह कहा,</verse>
				<verse number="4">‘आपके पिता ने हमारे कन्‍धे पर भारी जूआ रखा था। वह हमसे कठोर सेवा लेते थे। अब कृपाकर, आप हमारे इस भारी जूए को, कठोर सेवा के भार को, हलका कीजिए। तब हम आपकी सेवा करेंगे।’</verse>
				<verse number="5">रहबआम ने उन्‍हें उत्तर दिया, ‘तुम अभी जाओ। तीन दिन के पश्‍चात् तुम लौटकर मेरे पास आना।’ अत: लोग चले गए।</verse>
				<verse number="6">रहबआम ने धर्मवृद्धों से विचार-विमर्श किया। जब राजा सुलेमान जीवित था, उन दिनों में ये धर्मवृद्ध उसकी परिचर्या करते थे। रहबआम ने पूछा, ‘आप मुझे क्‍या सलाह देते हैं? मैं इन लोगों को क्‍या उत्तर दूं?’</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने उससे कहा, ‘यदि आप आज जनता के सेवक बन जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे, उनसे मधुर वचन बोलेंगे, तो वे जीवन-भर आपके सेवक बने रहेंगे।’</verse>
				<verse number="8">पर रहबआम ने धर्मवृद्धों की सलाह, जो उन्‍होंने उसे दी थी, अस्‍वीकार कर दी। तब उसने उन युवकों से विचार-विमर्श किया, जो उसके साथ बड़े हुए थे और उसकी परिचर्या करते थे।</verse>
				<verse number="9">रहबआम ने उनसे पूछा, ‘तुम मुझे क्‍या सलाह देते हो? मैं उन लोगों को क्‍या उत्तर दूं? उन्‍होंने मुझसे निवेदन किया है कि मैं उस जूए के भार को हलका कर दूँ, जो उनके कन्‍धे पर मेरे पिता ने रखा था।’</verse>
				<verse number="10">उसके जवान साथी उससे बोले, ‘जिन लोगों ने आपसे यह कहा है: “आपके पिता ने हमारे कन्‍धे पर भरी जुआ रखा था। आप इस भार को हलका कीजिए,” आप उनसे यों बोलिए, “यदि मेरे पिता सेर थे तो मैं सवा सेर हूं!</verse>
				<verse number="11">मेरे पिता ने तुम्‍हारे कन्‍धे पर भारी जूआ रखा था तो मैं उससे भी भारी जूआ तुम्‍हारे कन्‍धे पर रखूंगा। मेरा पिता तुम्‍हें चाबुक से मारता था तो मैं तुम्‍हें हण्‍टर से मारूंगा।” ’</verse>
				<verse number="12">राजा रहबआम ने कहा था: ‘तीन दिन पश्‍चात् लौटकर मेरे पास आना।’ अत: तीन दिन पश्‍चात् यारोबआम और सब इस्राएली जनता राजा रहबआम के पास आए।</verse>
				<verse number="13">राजा ने जनता को कठोर उत्तर दिया। उसने धर्मवृद्धों की सलाह ठुकरा दी।</verse>
				<verse number="14">जैसी सलाह उसके जवान साथियों ने उसे दी थी, उसी के अनुसार उसने लोगों से कहा, ‘मेरे पिता ने तुम्‍हारे कन्‍धे पर भारी जूआ रखा था, मैं उससे भी भारी जूआ तुम्‍हारे कन्‍धे पर रखूंगा। मेरा पिता तुम्‍हें चाबुक से मारता था, पर मैं तुम्‍हें हण्‍टर से मारूंगा।’</verse>
				<verse number="15">यों राजा ने जनता का निवेदन नहीं सुना। वस्‍तुत: प्रभु ने यह पूर्व-निर्धारित कर दिया था जिससे वह अपने वचन को, जो उसने शिलोह के नबी अहियाह के माध्‍यम से यारोबआम बेन-नबाट से कहा था, पूर्ण कर सके।</verse>
				<verse number="16">जब इस्राएली जनता ने देखा कि राजा ने उसकी बात नहीं सुनी तब लोगों ने राजा को यह उत्तर दिया: ‘दाऊद के राज्‍य में हमारा क्‍या भाग? यिशय के पुत्र की सत्ता में हमारा पैतृक अधिकार नहीं। ओ इस्राएली जाति! लौट जा अपने शिविर को! अरे दाऊद, अब सम्‍भाल अपने घर को।’ इस पर सब इस्राएली लोग अपने-अपने घर चले गए।</verse>
				<verse number="17">रहबआम केवल उन इस्राएलियों पर राज्‍य करने लगा जो यहूदा प्रदेश में रहते थे।</verse>
				<verse number="18">तब राजा रहबआम ने इस्राएलियों के पास अदोराम को भेजा। वह बेगार करने वालों का निरीक्षक था। परन्‍तु इस्राएलियों ने उसे पत्‍थर मार-मार कर मार डाला। अत: राजा रहबआम अपने रथ पर तुरन्‍त चढ़ा और यरूशलेम नगर को भाग गया।</verse>
				<verse number="19">इस प्रकार इस्राएली लोगों ने दाऊद के राजपरिवार से विद्रोह कर दिया। वे आज भी विद्रोही हैं।</verse>
				<verse number="20">जब इस्राएलियों ने सुना कि यारोबआम लौट आया है, तब उन्‍होंने दूत भेजा और उसे धर्मसभा में बुलाया। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने उसे समस्‍त इस्राएल प्रदेश का राजा अभिषिक्‍त कर दिया। केवल यहूदा कुल के लोग दाऊद के राज-परिवार का अनुसरण करते रहे। इनके अतिरिक्‍त इस्राएल के किसी कुल ने उनका अनुसरण नहीं किया।</verse>
				<verse number="21">सुलेमान का पुत्र रहबआम यरूशलेम नगर में आया। उसने यहूदा कुल तथा बिन्‍यामिन कुल के पुरुषों को एकत्र किया। ये एक लाख अस्‍सी हजार चुने हुए योद्धा थे। रहबआम इस्राएल कुल के लोगों से युद्ध कर अपना राज्‍य वापस लेना चाहता था।</verse>
				<verse number="22">परन्‍तु परमेश्‍वर का यह सन्‍देश ‘परमेश्‍वर के जन’ शमायाह को मिला:</verse>
				<verse number="23">‘सुलेमान के पुत्र और यहूदा-प्रदेश के राजा रहबआम से तथा यहूदा कुल-क्षेत्र और बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र में रहनेवाले सब इस्राएलियों से यह कह:</verse>
				<verse number="24">“प्रभु यों कहता है: आक्रमण मत करो। अपने ही भाई इस्राएल प्रदेश के लोगों से युद्ध मत करो। प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने घर को लौट जाए; क्‍योंकि इस्राएली राष्‍ट्र का यह विभाजन मेरी इच्‍छा से हुआ है।” ’ अत: लोगों ने प्रभु की वाणी सुनी। वे प्रभु के आदेश के अनुसार लौट गए।</verse>
				<verse number="25">यारोबआम ने एफ्रइम पहाड़ी पर शकेम नगर को पुन: निर्मित किया और वहाँ रहने लगा। तत्‍पश्‍चात् वह वहाँ से निकला। उसने पनूएल नगर का पुन: निर्माण किया।</verse>
				<verse number="26">यारोबआम ने अपने हृदय में कहा, ‘स्‍थिति ऐसी है कि राज्‍य दाऊद के राजपरिवार की ओर लौट सकता है।</verse>
				<verse number="27">यदि ये लोग यरूशलेम नगर में प्रभु के भवन में बलि चढ़ाने के लिए जाएंगे तो इनका हृदय अपने स्‍वामी, यहूदा प्रदेश के राजा रहबआम की ओर उन्‍मुख हो जाएगा। ये मेरा वध कर देंगे, और यहूदा प्रदेश के राजा रहबआम की ओर लौट जाएंगे।’</verse>
				<verse number="28">अत: राजा यारोबआम ने सोच-विचार किया। तत्‍पश्‍चात् उसने बछड़े की दो स्‍वर्ण प्रतिमाएं बनाईं, और लोगों से यह कहा, ‘ओ इस्राएल प्रदेश के नागरिको! तुम बहुत बार यरूशलेम जा चुके हो। अब देखो! यह है तुम्‍हारा ईश्‍वर, जिसने तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला था।’</verse>
				<verse number="29">यारोबआम ने बछड़े की एक प्रतिमा बेत-एल नगर में और दूसरी प्रतिमा दान नगर में प्रतिष्‍ठित की।</verse>
				<verse number="30">यारोबआम का यह कार्य पाप था। इस्राएल प्रदेश के लोग प्रतिमा कि पूजा करने बेत-एल नगर गए। वे दूसरी प्रतिमा की पूजा करने के लिए दान नगर भी गए।</verse>
				<verse number="31">यारोबआम ने पहाड़ी शिखरों पर वेदियाँ बनाईं। उसने सामान्‍य लोगों के मध्‍य से ऐसे व्यक्‍ति चुने जो लेवी कुल के नहीं थे। उसने उनको वेदियों के पुरोहित नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="32">यारोबआम ने आठवें महीने के पन्‍द्रहवें दिन एक यात्रा पर्व प्रतिष्‍ठित किया, जैसा यहूदा प्रदेश में मनाया जाता था। तत्‍पश्‍चात् उसने वेदी पर बलि चढ़ाई। ऐसा ही उसने बेत-एल नगर में किया। उसने स्‍वनिर्मित बछड़े की प्रतिमाओं को बलि चढ़ाई। उसने बेत-एल में पहाड़ी शिखर की वेदियों के लिए, जिनको उसने निर्मित किया था, पुरोहित नियुक्‍त किए।</verse>
				<verse number="33">वह आठवें महीने के पन्‍द्रहवें दिन बेत-एल की वेदी पर बलि चढ़ाने गया, जिसको उसने बनाया था। माह और दिन भी उसने अपनी इच्‍छा के अनुसार निश्‍चित किए। उसने इस्राएल प्रदेश के लोगों के लिए एक यात्रा-पर्व प्रतिष्‍ठित किया। वह वेदी पर सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाने के लिए गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">जब यारोबआम बेत-एल की वेदी पर सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाने के लिए खड़ा था, तब प्रभु के वचन से उत्‍प्रेरित होकर यहूदा प्रदेश से ‘परमेश्‍वर का एक जन’ वहाँ आया।</verse>
				<verse number="2">उसने प्रभु के वचन की प्रेरणा से वेदी के विरोध में पुकार कर कहा, ‘ओ वेदी, ओ वेदी! प्रभु यों कहता है: “देख, दाऊद के वंश में एक पुत्र उत्‍पन्न होगा। उसका नाम योशियाह होगा। जो पहाड़ी शिखर की वेदी के पुरोहित तेरे लिए सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते हैं, वह उनको तुझ पर बलि करेगा, और मनुष्‍यों की अस्‍थियाँ तुझ पर जलाई जाएंगी।” ’</verse>
				<verse number="3">उसने उसी दिन एक चिह्‍न भी दिया। उसने कहा, ‘जो वचन प्रभु ने कहा है, उसका यह चिह्‍न है: देख, यह वेदी फट जाएगी, और उस पर रखी हुई राख फेंक दी जाएगी।’</verse>
				<verse number="4">जब राजा यारोबआम ने परमेश्‍वर के जन की पुकार सुनी, जो उसने बेत-एल की वेदी के विरोध में कही थी, तब उसने वेदी के ऊपर से अपना हाथ बढ़ाकर उसकी ओर संकेत किया और कहा, ‘उसे पकड़ो।’ जिस हाथ से उसने परमेश्‍वर के जन की ओर संकेत किया था, उसको लकवा मार गया। वह उसको अपनी ओर मोड़ नहीं सका।</verse>
				<verse number="5">वेदी फट गई, और उसकी राख बिखर गई। यही चिह्‍न परमेश्‍वर के जन ने प्रभु के वचन की प्रेरणा से दिया था।</verse>
				<verse number="6">अत: राजा ने परमेश्‍वर के जन से कहा, ‘कृपाकर, तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर को शान्‍त करो और उससे मेरे लिए निवेदन करो कि मेरा हाथ ज्‍यों का त्‍यों हो जाए।’ परमेश्‍वर के जन ने प्रभु से निवेदन किया, और राजा का हाथ ज्‍यों का त्‍यों हो गया। जैसे वह पहले था, वैसा ही वह फिर हो गया।</verse>
				<verse number="7">राजा ने परमेश्‍वर के जन से कहा, ‘मेरे साथ महल में चलो। वहाँ खाना-पीना और आराम करना। मैं तुम्‍हें उपहार भी दूंगा।’</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर के जन ने राजा को उत्तर दिया, ‘यदि आप मुझे अपना आधा महल देंगे तो भी मैं आपके साथ नहीं जाऊंगा। मैं इस स्‍थान में न रोटी खा सकता हूं, और न पानी पी सकता हूं।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने अपने वचन के द्वारा मुझे यह आज्ञा दी है: “तू वहाँ न रोटी खाना और न पानी पीना। जिस मार्ग से तू बेत-एल जाएगा, उस मार्ग से भी मत लौटना।” ’</verse>
				<verse number="10">अत: वह अन्‍य मार्ग से चला गया। जिस मार्ग से वह बेत-एल आया था, वह उस मार्ग से नहीं लौटा।</verse>
				<verse number="11">बेत-एल नगर में एक वृद्ध नबी रहता था। उसके पुत्र आए। जो कार्य परमेश्‍वर के जन ने उस दिन बेत-एल में किया था, वह उन्‍होंने अपने पिता को बताया। उन्‍होंने परमेश्‍वर के जन की बातें भी बताईं, जो उसने राजा से कही थीं।</verse>
				<verse number="12">उनके पिता ने उनसे पूछा, ‘वह किस मार्ग से गया है?’ यहूदा प्रदेश से आनेवाला परमेश्‍वर का जन जिस मार्ग से गया था, वह उन्‍होंने अपने पिता को दिखाया।</verse>
				<verse number="13">उसने अपने पुत्रों से कहा, ‘मेरे लिए गधे पर जीन कसो।’ पुत्रों ने उसके लिए गधे पर जीन कसी और वह उस पर सवार हुआ।</verse>
				<verse number="14">उसने परमेश्‍वर के जन का पीछा किया। परमेश्‍वर का जन बांज वृक्ष के नीचे बैठा था। वह उससे मिला। वृद्ध नबी ने उससे पूछा, ‘क्‍या तुम ही परमेश्‍वर के जन हो? क्‍या तुम ही यहूदा प्रदेश से आए हो?’ उसने उत्तर दिया, “हाँ, मैं ही हूं।”</verse>
				<verse number="15">तब वृद्ध नबी ने उससे कहा, ‘मेरे साथ घर चलो और भोजन करो।’</verse>
				<verse number="16">परमेश्‍वर के जन ने कहा: “मैं आपके नगर को लौट नहीं सकता और न आपके साथ आपके घर में प्रवेश कर सकता हूं। मैं इस स्‍थान में आपके साथ न रोटी खाऊंगा, और न पानी पीऊंगा।</verse>
				<verse number="17">प्रभु ने अपने वचन के द्वारा मुझ से यह कहा है ‘तू वहां न रोटी खाना और न पानी पीना। जिस मार्ग से तू बेत-एल जाएगा, उस मार्ग से भी मत लौटना।” ’</verse>
				<verse number="18">तब वृद्ध नबी ने उससे कहा, ‘जैसे तुम नबी हो, वैसे मैं भी हूं।’ फिर वृद्ध नबी ने उससे यह झूठ कहा, ‘प्रभु के दूत ने प्रभु के वचन के द्वारा मुझ से यह कहा है: “तू उसे अपने साथ अपने घर में लौटा ला जिससे वह रोटी खाए और पानी पीए।” ’</verse>
				<verse number="19">इस प्रकार परमेश्‍वर का जन उसके साथ लौटा, उसने उसके साथ रोटी खाई और पानी पिया।</verse>
				<verse number="20">जब वे दस्‍तरख्‍वान पर बैठे थे तब प्रभु का वचन वृद्ध नबी को, जो उसे लौटा लाया था, सुनाई दिया।</verse>
				<verse number="21">उसने यहूदा प्रदेश से आनेवाले परमेश्‍वर के जन को सम्‍बोधित करके कहा, ‘प्रभु यों कहता है: “तूने मेरे वचन के प्रति विद्रोह किया। जो आज्ञा मैंने, तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे दी थी, उसका तूने पालन नहीं किया।</verse>
				<verse number="22">तू नगर को लौट आया। तूने इस स्‍थान में रोटी खाई और पानी पिया। मैंने तुझ से कहा था कि तू यहाँ न रोटी खाना और न पानी पीना। अत: तेरा शव तेरे पूर्वजों के कब्रिस्‍तान को लौटकर नहीं जा सकेगा।” ’</verse>
				<verse number="23">परमेश्‍वर के जन ने भोजन समाप्‍त किया। तत्‍पश्‍चात् वृद्ध नबी ने उसके लिए गधे पर जीन कसी और परमेश्‍वर के जन ने वहाँ से प्रस्‍थान किया।</verse>
				<verse number="24">जब परमेश्‍वर का जन जा रहा था तब उसे मार्ग में एक सिंह मिला। सिंह ने उसको मार डाला। उसका शव मार्ग पर लावारिस पड़ा रहा। शव के समीप गधा खड़ा था। सिंह भी उसके पास खड़ा था।</verse>
				<verse number="25">राहगीर वहाँ से गुजरे। उन्‍होंने देखा कि एक शव मार्ग पर लावारिस पड़ा है। शव के समीप सिंह खड़ा है। वे नगर में आए जहाँ वृद्ध नबी रहता था। राहगीरों ने यह बात लोगों को बताई।</verse>
				<verse number="26">जब नबी ने, जो परमेश्‍वर के जन को मार्ग से लौटा लाया था, यह बात सुनी तब उसने कहा, ‘वह परमेश्‍वर का जन है। उसने प्रभु के आदेश से विद्रोह किया था। अत: प्रभु ने उसको सिंह के हवाले कर दिया, जिसने उसको चीर-फाड़ दिया, और उसको मार डाला। ऐसा ही प्रभु ने उससे कहा था।’</verse>
				<verse number="27">नबी ने अपने पुत्रों से कहा, ‘मेरे लिए गधे पर जीन कसो।’ पुत्रों ने उसके लिए गधे पर जीन कसी और</verse>
				<verse number="28">वह गया। उसको शव मार्ग पर लावारिस पड़ा हुआ मिला। गधा और सिंह शव के समीप खड़े हुए थे। सिंह ने शव को नहीं खाया था, और न गधे का वध किया था।</verse>
				<verse number="29">नबी ने परमेश्‍वर के जन का शव उठाया, और उसको गधे पर रखा। वह प्रथा के अनुसार मृतक के लिए शोक मनाने और शव को कबर में गाड़ने के लिए उसको नगर में ले गया।</verse>
				<verse number="30">उसने शव अपनी कबर में रखा। लोग छाती पीट-पीट कर शोक मनाने लगे। वे यह कह रहे थे, ‘हाय! हमारे भाई!’</verse>
				<verse number="31">उसका शव कबर में गाड़ने के पश्‍चात् नबी ने अपने पुत्रों से कहा, ‘जब मेरी मृत्‍यु हो तब इसी कबर में, जहाँ परमेश्‍वर का जन गाड़ा गया है, मुझे भी गाड़ना। मेरी अस्‍थियों को उसकी अस्‍थियों के समीप दफनाना।</verse>
				<verse number="32">परमेश्‍वर के जन का कथन जो उसने प्रभु के वचन की प्रेरणा से बेत-एल की वेदी के विरोध में, और सामरी प्रदेश के पहाड़ी शिखर की सब वेदियों के विरोध में कहा था, वह अवश्‍य पूर्ण होगा।’</verse>
				<verse number="33">इस घटना के पश्‍चात् भी यारोबआम अपने बुरे मार्ग से नहीं लौटा। उसने सामान्‍य लोगों के मध्‍य से व्यक्‍तियों को चुना, और उनको पहाड़ी शिखर की वेदियों के पुरोहित नियुक्‍त कर दिया। जो व्यक्‍ति पुरोहित-कार्य के लिए स्‍वयं को प्रस्‍तुत करता था, वह उसको पहाड़ी शिखर की वेदी का पुरोहित नियुक्‍त कर देता था।</verse>
				<verse number="34">यारोबआम का यह कार्य उसके वंश के लिए पाप का कारण बन गया। इस कारण उसका वंश लुप्‍त हो गया, पृथ्‍वी की सतह से उसका नाम मिट गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">उस समय यारोबआम का पुत्र अबियाह बीमार पड़ा।</verse>
				<verse number="2">यारोबआम ने अपनी पत्‍नी से यह कहा, ‘उठो और भेष बदलो जिससे लोग तुम्‍हें पहिचान न सकें कि तुम मेरी पत्‍नी हो। तब तुम शिलोह नगर जाना। वहाँ नबी अहियाह रहते हैं। उन्‍होंने मुझसे कहा था कि मैं इस्राएली लोगों पर राज्‍य करूंगा।</verse>
				<verse number="3">तुम अपने साथ दस रोटियां, कुछ किशमिश और एक मर्तबान में शहद लेकर उनके पास जाना। वह तुम्‍हें हमारे लड़के के विषय में बताएंगे कि उस का हाल क्‍या होगा।’</verse>
				<verse number="4">यारोबआम की पत्‍नी ने ऐसा ही किया। वह तैयार हुई और शिलोह नगर को गई। उसने अहियाह के घर में प्रवेश किया। आयु अधिक हो जाने के कारण अहियाह की आंखों की ज्‍योति मन्‍द पड़ गई थी। अब अहियाह देख नहीं सकता था।</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने अहियाह से कहा, ‘देख, यारोबआम की पत्‍नी अपने पुत्र के स्‍वास्‍थ्‍य के विषय में तुझसे पूछ-ताछ करने के लिए आ रही है। उसका पुत्र बीमार है। तू उससे अमुक-अमुक बातें कहना।’ जब वह आई तब उसने दूसरी स्‍त्री होने का बहाना किया।</verse>
				<verse number="6">परन्‍तु जब वह प्रवेश-द्वार पर पहुंची, अहियाह ने उसके कदमों की आवाज सुन ली। अहियाह ने कहा, ‘आओ, यारोबआम की पत्‍नी, भीतर आओ।’ और उससे पूछा, ‘तुमने क्‍यों दूसरी स्‍त्री होने का बहाना किया? मुझे तुम्‍हारे लिए एक अप्रिय सन्‍देश प्राप्‍त हुआ है।</verse>
				<verse number="7">जाओ, और यारोबआम से यह कहो: इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है, “मैंने तुझे समाज में उन्नत किया। मैंने तुझे अपने निज लोग इस्राएलियों का अगुआ बनाया।</verse>
				<verse number="8">मैंने दाऊद के परिवार से राज्‍य छीना, और वह तुझे प्रदान किया। फिर भी तूने मेरे सेवक दाऊद के समान आचरण नहीं किया। मेरा सेवक दाऊद मेरी सब आज्ञाओं का पालन करता था। वह सम्‍पूर्ण हृदय से मेरा अनुसरण करता था। जो कार्य मेरी दृष्‍टि में उचित है, वह उसी कार्य को करता था।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु तूने दुष्‍कर्म करने में अपने पूर्वजों को भी पछाड़ दिया। तूने अपने लिए अन्‍य देवताओं की प्रतिमाएं प्रतिष्‍ठित कीं, धातु की मूर्तियाँ ढालीं। यों तूने मुझे चिढ़ाया, और मुझ से अपना मुंह मोड़ लिया।</verse>
				<verse number="10">इसी कारण मैं यारोबआम के परिवार पर विपत्ति का पहाड़ ढाहूंगा। मैं इस्राएल प्रदेश में यारोबआम के हरएक सेवक और गुलाम को, उसके प्रत्‍येक पुरुष को, नष्‍ट कर दूंगा। जैसे व्यक्‍ति गोबर के कण्‍डे को जलाकर राख कर देता है वैसे ही मैं यारोबआम के वंश को पूर्णत: नष्‍ट कर दूंगा।</verse>
				<verse number="11">यारोबआम के पक्ष का व्यक्‍ति, जो नगर में मारा जाएगा, उसका शव कुत्ते खाएंगे। और जो खुले मैदान में मारा जाएगा, उसक शव आकाश के पक्षी खाएँगे।” यह प्रभु की वाणी है।</verse>
				<verse number="12">अब तुम उठो, और अपने घर जाओ। जिस क्षण तुम नगर में प्रवेश करोगी, उसी क्षण तुम्‍हारा लड़का मर जाएगा।</verse>
				<verse number="13">समस्‍त इस्राएल प्रदेश उसके लिए शोक मनाएगा। तब उसको कबर में गाड़ना। यारोबआम के परिवार का केवल यही पुत्र धार्मिक विधि के अनुसार कबर में गाड़ा जाएगा, अन्‍य नहीं; क्‍योंकि इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर ने यारोबआम के परिवार में केवल इसी में अच्‍छाई पाई है।</verse>
				<verse number="14">इसके अतिरिक्‍त प्रभु अपने लिए एक अन्‍य व्यक्‍ति को इस्राएलियों का राजा नियुक्‍त करेगा। यह राजा यारोबआम के वंश को लुप्‍त कर देगा। यह आज होगा; तो कल क्‍या होगा?</verse>
				<verse number="15">जैसे नरकुल पानी की मार से कांपता है वैसे इस्राएल प्रदेश परमेश्‍वर की मार से कांपेगा। वह इस्राएलियों को इस हरी-भरी उपजाऊ भूमि से उखाड़ देगा, जो उसने उनके पूर्वजों को प्रदान की थी। वह उन्‍हें फरात नदी के उस पार बिखेर देगा, क्‍योंकि उन्‍होंने अशेराह देवी के खम्‍भों की प्रतिष्‍ठा कर उनकी पूजा की और इस प्रकार प्रभु को चिढ़ाया।</verse>
				<verse number="16">यारोबआम के पापों के कारण, जो स्‍वयं यारोबआम ने किए, और इस्राएल प्रदेश की जनता से कराए, प्रभु इस्राएल प्रदेश को त्‍याग देगा।’</verse>
				<verse number="17">तब यारोबआम की पत्‍नी उठी। उसने वहाँ से प्रस्‍थान किया। वह तिर्साह नगर में आई। जब वह अपने महल की ड्‍योढ़ी पर पहुँची, उसी क्षण उसका लड़का मर गया।</verse>
				<verse number="18">लोगों ने उसको कबर में गाड़ा। सम्‍पूर्ण इस्राएल प्रदेश की जनता ने उसके लिए शोक मनाया। ऐसा ही प्रभु ने अपने सेवक नबी अहियाह के माध्‍यम से कहा था।</verse>
				<verse number="19">यारोबआम के शेष कार्यों का विवरण, उसके युद्धों का, उसके राज्‍य-काल का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="20">यारोबआम ने बाईस वर्ष तक राज्‍य किया। तत्‍पश्‍चात् वह अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र नादाब राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="21">यहूदा प्रदेशों में सुलेमान का पुत्र रहबआम राज्‍य करता था। जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया, तब उसकी आयु इकतालीस वर्ष की थी। उसने राजधानी यरूशलेम में सत्रह वर्ष तक राज्‍य किया। प्रभु ने अपने नाम को प्रतिष्‍ठित करने के लिए इस्राएल के समस्‍त कुलों के भूमि-क्षेत्रों से इस यरूशलेम नगर को चुना था। रहबआम की मां का नाम नामाह था। वह अम्‍मोन देश की थी।</verse>
				<verse number="22">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था वही कार्य यहूदा प्रदेश के निवासियों ने किया। उन्‍होंने अपने पापमय आचरण से प्रभु की ईष्‍र्या को भड़काया। उन्‍होंने अपने पूर्वजों से अधिक दुष्‍कर्म किए।</verse>
				<verse number="23">उन्‍होंने हरएक पहाड़ी शिखर पर और हरे-भरे वृक्ष के नीचे वेदियां, पूजा-स्‍तम्‍भ और लकड़ी के खम्‍भे प्रतिष्‍ठित किए।</verse>
				<verse number="24">प्रदेश में पूजा-गृहों में पुरुषगमन करवाने वाले सेवक भी थे। ये उन जातियों के घृणित कार्यों का अनुसरण करते थे, जिनको प्रभु ने इस्राएलियों के सम्‍मुख से निकाल दिया था।</verse>
				<verse number="25">रहबआम के राज्‍य-काल के पांचवें वर्ष मिस्र देश के राजा शीशक ने यरूशलेम नगर पर चढ़ाई की।</verse>
				<verse number="26">उसने प्रभु के भवन का और राजमहल का खजाना लूट लिया। वह सब कीमती वस्‍तुएँ ले गया। जो सोने की ढालें राजा सुलेमान ने बनाई थीं, वह उनको भी ले गया।</verse>
				<verse number="27">राजा रहबआम ने सोने की ढालों के स्‍थान पर पीतल की ढालें बनाईं, और उनको मुख्‍य द्वारपालों के हाथ में सौंप दिया। ये राजमहल के प्रवेश-द्वारों पर पहरा देते थे।</verse>
				<verse number="28">जब राजा रहबआम प्रभु के भवन को जाता था तब द्वारपाल उनको उठा कर ले जाते थे। वहां से लौटकर वे उनको शस्‍त्रागार में रख देते थे।</verse>
				<verse number="29">रहबआम के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="30">रहबआम और यारोबआम के मध्‍य निरन्‍तर युद्ध होते रहे।</verse>
				<verse number="31">रहबआम अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। वह दाऊदपुर में अपने पूर्वजों के कब्रिस्‍तान में गाड़ा गया। उसकी मां का नाम नामाह था। वह अम्‍मोनी देश की थी। रहबआम के स्‍थान पर उसका पुत्र अबियाम राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">इस्राएल प्रदेश के राजा यारोबआम बेन-नबाट के राज्‍य-काल के अठारहवें वर्ष में अबियाम यहूदा प्रदेश का राजा बना।</verse>
				<verse number="2">उसने तीन वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसकी मां का नाम माकाह था। वह अबशालोम की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="3">जो पाप अबियाम के पिता ने उसके पहले किये वे ही उसने भी किये। जैसे उसके पूर्वज दाऊद का हृदय प्रभु परमेश्‍वर के प्रति सच्‍चा था वैसे अबियाम का हृदय नहीं था।</verse>
				<verse number="4">फिर भी उसके प्रभु परमेश्‍वर ने दाऊद के कारण उसे यरूशलेम में वंश-दीपक प्रदान किया। उसके पश्‍चात् उसके पुत्रों को सिंहासन पर बैठाया, और यरूशलेम को सुरक्षित रखा।</verse>
				<verse number="5">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में उचित था, वह दाऊद ने किया था। उसने अपने जीवन-भर उन आज्ञाओं का उल्‍लंघन नहीं किया था, जो प्रभु ने उसे दी थीं। हां, उसने हित्ती जाति के ऊरियाह के विषय में एक बार आज्ञा-उल्‍लंघन किया था।</verse>
				<verse number="6">रहबआम और यारोबआम के मध्‍य निरन्‍तर युद्ध होते रहे। अबियाम और यारोबआम के मध्‍य भी युद्ध हुआ। अबियाम के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="7"></verse>
				<verse number="8">अबियाम अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। लोगों ने उसे दाऊदपुर में गाड़ा। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र आसा राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="9">इस्राएल प्रदेश के राजा यारोबआम के राज्‍य-काल के बीसवें वर्ष में आसा ने यहूदा प्रदेश में राज्‍य करना आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="10">उसने इकतालीस वर्ष तक यरूशलेम नगर में राज्‍य किया। उसकी दादी का नाम माकाह था। वह अबशालोम की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="11">जैसा उसके पूर्वज दाऊद ने किया था, वैसा ही उसने वही कार्य किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित था।</verse>
				<verse number="12">उसने पूजा-गृहों से सम्‍बद्ध पुरुषगमन करवाने वाले सेवकों को अपने प्रदेश से निकाल दिया। जो मूर्तियाँ उसके पूर्वजों ने प्रतिष्‍ठित की थीं, उनको उसने हटा दिया।</verse>
				<verse number="13">राजा आसा ने अपनी दादी माकाह को भी राजमाता के पद से हटा दिया, क्‍योंकि उसने अशेराह देवी की एक घृणित प्रतिमा बनाई थी। राजा आसा ने अशेराह की प्रतिमा तोड़ दी और उसको किद्रोन घाटी में आग में जला दिया।</verse>
				<verse number="14">यद्यपि उसने पहाड़ी शिखर की वेदियां नहीं तोड़ीं तो भी जीवन भर उसका हृदय प्रभु के प्रति सच्‍चा रहा।</verse>
				<verse number="15">जो सोना-चांदी तथा कीमती पात्र उसके पिता ने तथा स्‍वयं उसने प्रभु को अर्पित किए थे, उन सब को उसने प्रभु के भवन में रख दिया।</verse>
				<verse number="16">आसा और इस्राएल देश के राजा बाशा के मध्‍य उनके जीवन भर युद्ध होता रहा।</verse>
				<verse number="17">एक बार इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा ने यहूदा प्रदेश पर आक्रमण किया और रामाह नगर की किलाबन्‍दी कर दी, जिससे यहूदा प्रदेश के राजा आसा के आगमन का मार्ग अवरुद्ध हो गया।</verse>
				<verse number="18">तब आसा ने प्रभु के भवन और अपने राजमहल के खजाने का शेष सोना-चांदी निकाला, और उसको अपने सेवकों के हाथ में सौंपा। तत्‍पश्‍चात् उसने उनको बेन-हदद के पास भेज दिया। बेन-हदद सीरिया देश का राजा था। वह दमिश्‍क नगर में रहता था। वह हेजयोन का पोता और टबरिम्‍मोन का पुत्र था।</verse>
				<verse number="19">आसा ने यह सन्‍देश बेन-हदद के पास भेजा, ‘जैसे मेरे पिता और आपके पिता के मध्‍य सन्‍धि थी वैसे ही, आइए, मैं और आप सन्‍धि करें। मैं आपकी सेवा में सोना-चांदी का उपहार भेज रहा हूं। कृपया, आप इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा से सन्‍धि-विच्‍छेद कर लीजिए, जिससे वह मेरे पास से पीछे हट जाए।’</verse>
				<verse number="20">बेन-हदद ने राजा आसा की बात सुनी और इस्राएल प्रदेश के नगरों पर आक्रमण करने के लिए अपने सेनापति भेजे। सेनापतियों ने इस्राएल प्रदेश के इयोन, दान, आबेल-बेत-माकाह, समस्‍त किन्नरोत जिला और नफ्‍ताली कुल का भूमि-क्षेत्र जीत लिया।</verse>
				<verse number="21">जब बाशा ने यह समाचार सुना तब उसने तत्‍काल रामाह की किलाबन्‍दी का कार्य रोक दिया, और तिर्साह नगर को लौट गया।</verse>
				<verse number="22">राजा आसा ने समस्‍त यहूदा प्रदेश में अनिवार्य सैनिक सेवा की घोषणा कर दी। एक भी व्यक्‍ति नहीं छोड़ा गया। जिन पत्‍थरों और लकड़ियों से बाशा रामाह की किलाबन्‍दी कर रहा था, उनको यहूदा प्रदेश के लोग ढोकर ले गए। राजा आसा ने उन पत्‍थरों और लकड़ियों से बिन्‍यामिन कुल के भूमिक्षेत्र के गेबा नगर और मिस्‍पाह नगर की किलाबन्‍दी की।</verse>
				<verse number="23">आसा के शेष कार्यों का विवरण, उसके वीरतापूर्ण कार्यों का, उसके सब कार्यों का तथा उसके द्वारा निर्मित नगरों का विवरण, ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है। वृद्धावस्‍था में उसके पैरों में रोग हो गया था।</verse>
				<verse number="24">वह अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। वह अपने पूर्वज दाऊद के नगर में गाड़ा गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र यहोशाफट राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="25">यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्‍यकाल के दूसरे वर्ष यारोबआम के पुत्र नादाब ने इस्राएल प्रदेश में राज्‍य करना आरम्‍भ किया। उसने इस्राएल प्रदेश पर दो वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="26">उसने वही कार्य किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। उसने अपने पिता के आचरण का अनुसरण किया। उसने भी इस्राएल प्रदेश की जनता से पाप कराया, जैसा उसके पिता ने कराया था।</verse>
				<verse number="27">बाशा बेन-अबियाह ने, जो इस्‍साकार के कुल का था, नादाब के विरुद्ध षड्‍यन्त्र रचा। जब नादाब अपने इस्राएली सैनिकों के साथ पलिश्‍ती देश के एक नगर गिब्‍बतोन को घेरे हुए था, तब बाशा ने नादाब की हत्‍या कर दी।</verse>
				<verse number="28">बाशा बेन-अहियाब ने, यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्‍य-काल के तीसरे वर्ष में, नादाब का वध किया था। तब वह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="29">जैसे ही वह राजा बना, उसने यारोबआम के वंश के सब लोगों को मार डाला। प्रभु के वचन के अनुसार, जो उसने अपने सेवक, शिलोह-वासी नबी अहियाह के माध्‍यम से कहा था, बाशा ने यारोबआम के वंश का एक भी प्राणी जीवित नहीं छोड़ा। उसने सब प्राणियों को मौत के घाट उतार दिया।</verse>
				<verse number="30">यह संहार यारोबआम के पाप-कर्म के कारण हुआ था। यह पाप उसने स्‍वयं किया था, और इस्राएल प्रदेश की जनता से कराया था। इस प्रकार उसने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर को चिढ़ाया था।</verse>
				<verse number="31">नादाब के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="32">आसा और इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा के मध्‍य, उनके जीवन भर युद्ध हुआ था।</verse>
				<verse number="33">यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्‍यकाल के तीसरे वर्ष में बाशा बेन-अहियाह तिर्साह नगर में इस्राएल प्रदेश पर राज्‍य करने लगा। उसने चौबीस वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="34">उसने वह कार्य किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। वह यारोबआम के मार्ग पर चला। उसने भी इस्राएल प्रदेश की जनता से पाप कराया, जैसा यारोबआम ने कराया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">तब हनानी के पुत्र येहू ने बाशा के विरुद्ध प्रभु का यह वचन सुना:</verse>
				<verse number="2">‘बाशा, मैंने तुझे धूल से उठाकर आकाश तक उन्नत किया। मैंने तुझे अपने निज लोग इस्राएलियों का अगुआ बनाया, फिर भी तू यारोबआम के मार्ग पर चला। तूने मेरे निज लोग इस्राएलियों से पाप कराया, और इस प्रकार उनके पाप के द्वारा मुझे चिढ़ाया।</verse>
				<verse number="3">अत: देख, बाशा! मैं तुझे और तेरे परिवार को जड़ से उखाड़ दूंगा। जैसा व्‍यवहार मैंने यारोबआम बेन-नबाट के परिवार के साथ किया था, वैसा ही तेरे परिवार के साथ करूंगा।</verse>
				<verse number="4">तेरे पक्ष का व्यक्‍ति जो नगर में मारा जाएगा, उसका शव कुत्ते खाएंगे; और जो युद्ध-भूमि में मारा जाएगा, उसका शव आकाश के पक्षी खाएंगे।’</verse>
				<verse number="5">बाशा के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का तथा उसके वीरतापूर्ण कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="6">बाशा अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। वह तिर्साह नगर में गाड़ा गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र एलाह राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="7">इसके अतिरिक्‍त प्रभु का वचन नबी येहू बेन-हनानी को बाशा और उसके परिवार के विरुद्ध प्राप्‍त हुआ था। उसके दो कारण थे: पहला, बाशा ने प्रभु की दृष्‍टि में दुष्‍कर्म किए थे। उसने अपने इन कार्यों से प्रभु को चिढ़ाया था। वह यारोबआम के परिवार के सदृश बन गया था। दूसरा, उसने यारोबआम के परिवार को नष्‍ट किया था।</verse>
				<verse number="8">यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्‍यकाल के छब्‍बीसवें वर्ष में एलाह बेन-बाशा, तिर्साह नगर में, इस्राएल प्रदेश पर राज्‍य करने लगा। उसने दो वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="9">जिम्री उसका एक उच्‍चाधिकारी था। वह आधी रथ-सेना का सेनापति था। उसने एलाह के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा। एलाह का गृह-प्रबन्‍धक अर्सा नामक एक व्यक्‍ति था। एक दिन एलाह ने तिर्साह नगर में अर्सा के घर में शराब पी। वह बेसुध हो गया।</verse>
				<verse number="10">तब जिम्री आया। उसने एलाह पर प्रहार किया, और उसकी हत्‍या कर दी। यह घटना यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्‍य-काल के सत्ताईसवें वर्ष में घटी। जिम्री एलाह के स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="11">जब जिम्री राज्‍य करने लगा और जब वह सिंहासन पर बैठा, तब उसने बाशा के वंश को नष्‍ट कर दिया। उसने उसके निकट सम्‍बन्‍धियों और मित्र-परिवार के किसी भी पुरुष अथवा पुत्र को जीवित नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="12">जिम्री ने बाशा के वंश को मिटा डाला, जैसा प्रभु ने बाशा के विरुद्ध नबी येहू के माध्‍यम से कहा था।</verse>
				<verse number="13">बाशा और उसके पुत्र एलाह के पाप के कारण उनका यह सर्वनाश हुआ। न केवल उन्‍होंने स्‍वयं पाप किया था, वरन् इस्राएल प्रदेश की जनता से भी पाप कराया था और निष्‍प्राण मूर्तियों की पूजा कर इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर को चिढ़ाया था।</verse>
				<verse number="14">एलाह के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="15">यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्‍य-काल के सत्ताईसवें वर्ष में जिम्री ने तिर्साह नगर में सात दिन तक राज्‍य किया। उस समय इस्राएल प्रदेश की सेना पलिश्‍ती नगर गिब्‍बतोन को घेरे हुई थी।</verse>
				<verse number="16">इस्राएली सैनिकों ने यह सुना, ‘जिम्री ने षड्‍यन्‍त्र रच कर राजा की हत्‍या कर दी।’ अत: इस्राएल प्रदेश के सैनिकों ने उसी दिन पड़ाव में सेनापति ओम्री को इस्राएल प्रदेश का राजा घोषित कर दिया।</verse>
				<verse number="17">ओम्री और उसके साथ समस्‍त इस्राएल प्रदेश के सैनिकों ने गिब्‍बतोन नगर से प्रस्‍थान किया। उन्‍होंने तिर्साह नगर को घेर लिया।</verse>
				<verse number="18">जब जिम्री को पता चला कि नगर पर शत्रुओं का अधिकार हो गया है, तब वह राजमहल की गढ़ी में आया। उसने राजमहल में आग लगा दी और यों आग में जल कर आत्‍महत्‍या कर ली।</verse>
				<verse number="19">यह सर्वनाश उसके पाप के कारण हुआ। उसने प्रभु की दृष्‍टि में दुष्‍कर्म किए थे। वह यारोबआम के मार्ग पर चला। उसने स्‍वयं पाप किया, और इस्राएली जनता से भी पाप कराया।</verse>
				<verse number="20">जिम्री के शेष कार्यों का विवरण, उसके द्वारा रचे गए षड्‍यन्त्र का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="21">तब इस्राएल प्रदेश की जनता दो दलों में विभक्‍त हो गई। एक दल ने तिबनी बेन-गीनत का अनुसरण किया। यह दल तिबनी को राजा बनाना चाहता था। दूसरे दल ने ओम्री का अनुसरण किया।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु ओम्री के अनुगामी तिबनी के अनुगामियों पर प्रबल हो गए। तिबनी को अपने प्राण से हाथ धोना पड़ा। ओम्री राजा बन गया।</verse>
				<verse number="23">यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्‍य-काल के इक्‍कीसवें वर्ष में ओम्री ने इस्राएलियों पर राज्‍य करना आरम्‍भ किया। उसने कुल बारह वर्ष तक राज्‍य किया। इनमें से छ: वर्ष उसने तिर्साह नगर में राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="24">उसने सत्तर किलो चांदी देकर शेमर से सामरी पहाड़ी को खरीदा और पहाड़ी पर किलाबन्‍दी की। वहाँ उसने एक नगर बसाया, और उस नगर का नाम सामरी पहाड़ी के मालिक शेमर के नाम पर ‘सामरी’ रखा।</verse>
				<verse number="25">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, ओम्री ने वही किया। वस्‍तुत: उसने दुष्‍कर्म करने में अपने पूर्ववर्ती राजाओं को मात दे दी।</verse>
				<verse number="26">वह यारोबआम बेन-नबाट के मार्ग पर चला। उसने स्‍वयं पाप किया, और इस्राएल प्रदेश की जनता से भी पाप कराया, और निष्‍प्राण मूर्तियों की पूजा कर इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर को चिढ़ाया।</verse>
				<verse number="27">ओम्री के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब वीरतापूर्ण कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="28">ओम्री अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। वह सामरी नगर में गाड़ा गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र अहाब राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="29">यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्‍यकाल के अड़तीसवें वर्ष में अहाब बेन-ओम्री ने इस्राएल प्रदेश पर राज्‍य करना आरम्‍भ किया। उसने सामरी नगर में इस्राएल प्रदेश की जनता पर बाईस वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="30">अहाब ने प्रभु की दृष्‍टि में बुरा कार्य किया। वस्‍तुत: उसने दुष्‍कर्म करने में अपने पूर्ववर्ती राजाओं को मात दे दी।</verse>
				<verse number="31">उसके लिए यारोबआम बेन-नबाट के पापमय मार्ग पर चलना सरल कार्य था। उसने सीदोनी राजा एतबअल की पुत्री ईजेबेल से विवाह किया। वह बअल देवता के मन्‍दिर में गया। वहां उसने उसकी आराधना और पूजा की।</verse>
				<verse number="32">उसने सामरी नगर में बअल देवता के लिए एक मन्‍दिर बनाया, और उस मन्‍दिर में एक वेदी की स्‍थापना की।</verse>
				<verse number="33">अहाब ने अशेराह देवी की पूजा के खम्‍भे भी बनाए। वस्‍तुत: उसने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर को अपने दुष्‍कर्मों से इतना चिढ़ाया, जितना उसके पूर्व इस्राएल प्रदेश के किसी भी राजा ने नहीं चिढ़ाया था।</verse>
				<verse number="34">उसके राज्‍य-काल में बेत-एल नगर के निवासी हीएल ने यरीहो नगर का पुन: निर्माण किया। उसने यरीहो नगर की नींव में अपने पहलौठे पुत्र अबीराम को जिन्‍दा गाड़ा! नगर-द्वार खड़ा करते समय उसने अपने सबसे छोटे पुत्र सगूब को जिन्‍दा गाड़ा। यह प्रभु के वचन के अनुसार हुआ जैसा उसने यहोशुअ बेन-नून के माध्‍यम से कहा था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">गिलआद प्रदेश में तिश्‍बे नामक एक नगर था। इस नगर के रहनेवाले एलियाह ने अहाब से कहा, ‘जिस इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख मैं सेवारत रहता हूं, उस जीवंत प्रभु की सौगन्‍ध! जब तक मैं नहीं कहूंगा, तब तक इन वर्षों में न ओस गिरेगी और न वर्षा होगी।’</verse>
				<verse number="2">प्रभु का यह वचन एलियाह को सुनाई दिया,</verse>
				<verse number="3">‘तू यहाँ से प्रस्‍थान कर, और पूर्व की ओर जा। यर्दन नदी की पूर्व दिशा में करीत नामक एक घाटी है। वहाँ तू जा और अज्ञातवास कर।</verse>
				<verse number="4">तू घाटी की बरसाती नदी से पानी पीना। मैंने कौवों को आदेश दिया है कि वे तुझे वहाँ रोटी पहुँचा देंगे।’</verse>
				<verse number="5">अत: एलियाह चले गए। उन्‍होंने प्रभु के वचन के अनुसार कार्य किया। वह यर्दन नदी की पूर्व दिशा में स्‍थित करीत घाटी में रहने लगे।</verse>
				<verse number="6">कौवे सबेरे और शाम उनके पास मांस और रोटी पहुँचाया करते थे। वह घाटी की बरसाती नदी का पानी पीते थे।</verse>
				<verse number="7">देश में वर्षा नहीं हुई। अत: कुछ समय पश्‍चात् बरसाती नदी का पानी सूख गया।</verse>
				<verse number="8">तब प्रभु का यह वचन एलियाह को सुनाई दिया।</verse>
				<verse number="9">‘उठ, और सीदोन राज्‍य के सारफत नगर को जा। वहाँ तू रहना। मैंने यह प्रबन्‍ध किया है कि एक विधवा वहाँ तुझे भोजन खिलाएगी।’</verse>
				<verse number="10">अत: एलियाह उठे और सारफत नगर को गए। जब वह नगर के प्रवेश-द्वार पर पहुंचे तब उन्‍होंने देखा कि एक विधवा लकड़ी बीन रही है। एलियाह ने उसे पुकारा। वह उससे बोले, ‘कृपाकर, मुझे एक छोटे बर्तन में पानी दीजिए। मैं पानी पीऊंगा।’</verse>
				<verse number="11">जब विधवा पानी लेने जाने लगी तक एलियाह ने उसे पुकार कर कहा, ‘कृपाकर, अपने साथ रोटी का एक टुकड़ा भी लाना।’</verse>
				<verse number="12">वह बोली, ‘आपके जीवंत प्रभु परमेश्‍वर की सौगन्‍ध! मेरे घर में पका हुआ भोजन नहीं है। घड़े में मुट्ठी भर आटा, और कुप्‍पी में नाममात्र को तेल है। मैं दो-एक लकड़ी बीन रही हूं। मैं घर जाकर अपने लिए और अपने पुत्र के लिए रोटी बनाऊंगी। तब हम खाएंगे। इसके बाद तो भूख से मरना ही है।’</verse>
				<verse number="13">एलियाह ने उससे कहा, ‘मत डरो! घर जाओ। जैसा तुमने कहा है, वैसा ही करो। पर पहले मेरे लिए उस आटे से एक छोटी रोटी बनाना और उसको मेरे पास लाना। उसके पश्‍चात् तुम अपने लिए और अपने पुत्र के लिए रोटी बनाना।</verse>
				<verse number="14">इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: “जिस दिन तक मैं भूमि पर वर्षा नहीं करूंगा, उस दिन तक घड़े का आटा समाप्‍त नहीं होगा और कुप्‍पी का तेल नहीं चुकेगा।” ’</verse>
				<verse number="15">अत: वह गई। उसने एलियाह के कथन के अनुसार कार्य किया। नबी, विधवा और उसका पुत्र अनेक दिन तक खाते रहे।</verse>
				<verse number="16">न घड़े का आटा समाप्‍त हुआ और न कुप्‍पी का तेल चुका, जैसा प्रभु ने एलियाह के माध्‍यम से कहा था।</verse>
				<verse number="17">इस घटना के पश्‍चात् घर की विधवा-स्‍वामिनी का पुत्र बीमार पड़ा। रोग अत्‍यन्‍त बढ़ गया और विधवा के पुत्र ने दम तोड़ दिया।</verse>
				<verse number="18">विधवा ने एलियाह से कहा, ‘परमेश्‍वर के जन, मैंने आपका क्‍या अपराध किया था? क्‍या आप मेरे घर में इसलिए आए थे कि परमेश्‍वर मेरे अधर्म का स्‍मरण कराए और इस कारण मेरे पुत्र का देहान्‍त हो जाए।’</verse>
				<verse number="19">एलियाह ने उससे कहा, ‘मुझे अपना पुत्र दो।’ एलियाह ने विधवा की गोद से उसको ले लिया, और उसको उपरले कक्ष में ले गए, जहाँ वह ठहरे हुए थे। उन्‍होंने मृत बालक को अपने बिस्‍तर पर लिटा दिया।</verse>
				<verse number="20">तब एलियाह ने उच्‍च स्‍वर में प्रभु को पुकारा, ‘हे प्रभु परमेश्‍वर, क्‍या तू विधवा के पुत्र को मारकर इस विधवा पर भी विपत्ति ढाहेगा जिसके साथ मैं ठहरा हूं?’</verse>
				<verse number="21">एलियाह तीन बार बालक पर लेटे। उन्‍होंने पुन: प्रभु को पुकारा, ‘हे मेरे प्रभु परमेश्‍वर, इस बालक का प्राण लौट आए।’</verse>
				<verse number="22">प्रभु ने एलियाह की पुकार सुनी और बालक का प्राण उसमें लौट आया। वह जीवित हो गया।</verse>
				<verse number="23">एलियाह बालक को लेकर उपरले कक्ष से नीचे उतरे। वह घर में आए। उन्‍होंने बालक को उसकी मां के हाथ में सौंप दिया। एलियाह ने कहा, ‘देखो, तुम्‍हारा पुत्र जीवित हो गया।’</verse>
				<verse number="24">स्‍त्री ने एलियाह को उत्तर दिया, ‘अब मैं जान गई कि आप निश्‍चय ही परमेश्‍वर के जन हैं। आपके मुख का प्रभु-वचन सत्‍य है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">अनेक दिन बीत गए। अकाल के तीसरे वर्ष एलियाह को प्रभु का यह वचन सुनाई दिया, ‘जा, और राजा अहाब के सम्‍मुख स्‍वयं को प्रकट कर। मैं भूमि पर वर्षा करूंगा।’</verse>
				<verse number="2">अतएव एलियाह राजा अहाब के सम्‍मुख स्‍वयं को प्रकट करने के लिए गए। उस समय सामरी नगर में भयंकर अकाल था।</verse>
				<verse number="3">अहाब ने ओबद्याह को बुलाया। ओबद्याह राजमहल का गृह-प्रबन्‍धक था। वह प्रभु का बड़ा भक्‍त था।</verse>
				<verse number="4">एक बार रानी ईजेबेल प्रभु के नबियों का वध कर रही थी। तब ओबद्याह सौ नबियों को लेकर भाग गया था। उसने गुफाओं में बारी-बारी से पचास-पचास नबियों को छिपाकर रखा और वहाँ नबियों के लिए भोजन और जल की व्‍यवस्‍था की।</verse>
				<verse number="5">राजा अहाब ने ओबद्याह से कहा, ‘आओ, हम दोनों देश के समस्‍त जल-स्रोतों और घाटियों को जाएं। कदाचित हमें वहाँ चारा-पानी मिले, और हम घोड़ों तथा खच्‍चरों को मरने से बचा सकें। यों हम कुछ पशुओं को नहीं खोएंगे।’</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने देश का भ्रमण करने के लिए उसको दो भागों में बांटा। अहाब स्‍वयं एक मार्ग पर गया, और ओबद्याह दूसरे मार्ग पर गया।</verse>
				<verse number="7">जब ओबद्याह मार्ग पर था, तब अचानक एलियाह की उससे भेंट हुई। ओबद्याह ने एलियाह को पहचान लिया। वह मुंह के बल गिरा और उनका अभिवादन किया। ओबद्याह ने पूछा, ‘क्‍या आप मेरे स्‍वामी एलियाह हैं?’</verse>
				<verse number="8">एलियाह ने उसे उत्तर दिया, ‘हां, मैं हूं। अब तुम जाओ, और अपने महाराज से यह कहो, “एलियाह आ गए।” ’</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु ओबद्याह ने कहा, ‘स्‍वामी, मैंने क्‍या अपराध किया है कि आप मुझे, अपने सेवक को महाराज अहाब के हाथ में सौंपना चाहते हैं? मेरा वध क्‍यों करवाना चाहते हैं?</verse>
				<verse number="10">आपके जीवंत प्रभु परमेश्‍वर की सौगन्‍ध! मैं यह सच कह रहा हूं। पृथ्‍वी का कोई राष्‍ट्र, कोई राज्‍य नहीं बचा, जहाँ आपको महाराज ने नहीं ढूंढ़ा। जब उन राष्‍ट्रों अथवा राज्‍यों ने यह कहा, “एलियाह यहाँ नहीं है,” तब महाराज ने उन्‍हें शपथ खिलाई और उनके मुख से यह कहलवाया कि उन्‍होंने सचमुच आपको नहीं देखा है।</verse>
				<verse number="11">अब आप मुझसे कह रहे हैं कि मैं जाऊं और अपने महाराज से यह कहूं कि आप आ गए।</verse>
				<verse number="12">स्‍वामी, जैसे ही मैं आपके पास से प्रस्‍थान करूंगा, प्रभु का आत्‍मा आपको अनजान स्‍थान में ले जाएगा, जिस को मैं नहीं जानता। जब मैं महाराज अहाब के पास पहुँचूंगा, उनको आपके विषय में बताऊंगा और आप उन्‍हें नहीं मिलेंगे, तब क्‍या वह मुझे जीवित छोड़ देंगे? आप का यह सेवक बचपन से ही प्रभु का भक्‍त है।</verse>
				<verse number="13">स्‍वामी, क्‍या किसी ने आपको यह बात नहीं बताई? जब रानी ईजेबेल प्रभु के नबियों की हत्‍या कर रही थी, तब मैंने प्रभु के सौ नबियों को बचाया था। मैंने उन्‍हें गुफाओं में बारी-बारी से पचास-पचास की संख्‍या में छिपाकर रखा था। मैंने उनके लिए भोजन और जल की व्‍यवस्‍था की थी।</verse>
				<verse number="14">अब आप मुझ से यह कह रहे हैं, “जाओ, और अपने महाराज से यह कहो, ‘एलियाह आ गए।’ ” वह मुझे जीवित नहीं छोड़ेंगे।’</verse>
				<verse number="15">तब एलियाह ने कहा, ‘जिस स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के सम्‍मुख में सेवारत रहता हूं, उस जीवंत प्रभु की सौगन्‍ध! मैं आज ही अहाब के सम्‍मुख प्रकट होऊंगा।’</verse>
				<verse number="16">अत: ओबद्याह चला गया। वह राजा अहाब से मिला। उसने एलियाह के विषय में उसको बताया। अहाब एलियाह से भेंट करने के लिए गया।</verse>
				<verse number="17">जब अहाब ने एलियाह को देखा तब वह एलियाह से बोला, ‘ओ इस्राएल प्रदेश का संकट उत्‍पन्न करनेवाले एलियाह, तुम्‍हीं हो न?’</verse>
				<verse number="18">एलियाह ने उत्तर दिया, ‘हाँ, मैं हूं। पर इस्राएल प्रदेश का संकट उत्‍पन्न करनेवाला मैं नहीं हूं। वरन् तुमने और तुम्‍हारे पितृ-कुल ने संकट उत्‍पन्न किया है; क्‍योंकि तुमने प्रभु की आज्ञाओं को त्‍याग दिया, और बअल देवता का अनुसरण किया।</verse>
				<verse number="19">अब तुम समस्‍त इस्राएल प्रदेश की जनता को एकत्र करो, और उनको मेरे पास कर्मेल पहाड़ पर भेजो। तुम रानी ईजेबेल के साथ राजसी भोजन करनेवाले अशेराह देवी के चार सौ और बअल देवता के साढ़े चार सौ नबियों को भी भेजना।’</verse>
				<verse number="20">अहाब ने समस्‍त इस्राएल प्रदेश के लोगों को कर्मेल पहाड़ पर भेजा। उसने नबियों को भी कर्मेल पहाड़ पर एकत्र किया।</verse>
				<verse number="21">एलियाह लोगों के समीप आए। एलियाह ने उनसे कहा, ‘तुम कब तक दो नावों में पैर रखे रहोगे? यदि प्रभु ही ईश्‍वर है, तो उसका अनुसरण करो। यदि बअल देवता ईश्‍वर है, तो उसका अनुसरण करो।’ लोगों ने एलियाह को उत्तर नहीं दिया।</verse>
				<verse number="22">एलियाह ने लोगों से फिर कहा, ‘मैं, केवल मैं, प्रभु का नबी, जीवित बचा हूं। बअल देवता के साढ़े चार सौ नबी यहां हैं।</verse>
				<verse number="23">मुझे और इन नबियों को दो बैल दो। वे स्‍वयं एक बैल को चुनें। वे उसके टुकड़े-टुकड़े करें, और उन टुकड़ों को लकड़ी के ऊपर रखें। वे लकड़ी में आग नहीं सुलगाएंगे। मैं भी दूसरे बैल के साथ ऐसा ही करूंगा, और उसके टुकड़ों को लकड़ी के ऊपर रखूंगा। मैं भी लकड़ी में आग नहीं सुलगाऊंगा।</verse>
				<verse number="24">तत्‍पश्‍चात् वे अपने ईश्‍वर के नाम की दुहाई दें। मैं भी प्रभु के नाम की दुहाई दूंगा। जो ईश्‍वर अग्‍नि के माध्‍यम से उत्तर देगा, वही सच्‍चा ईश्‍वर है।’ सब लोगों ने उत्तर दिया, ‘यह उत्तम बात है।’</verse>
				<verse number="25">एलियाह ने बअल देवता के नबियों से कहा, ‘तुम एक बैल को स्‍वयं चुन लो। तुम पहले बलि तैयार करो, क्‍योंकि तुम बहुत हो। तुम अपने ईश्‍वर के नाम की दुहाई दो। पर लकड़ी में आग मत सुलगाना।’</verse>
				<verse number="26">लोगों ने बअल देवता के नबियों को बैल दिया। नबियों ने उसको पकड़ा और उसकी बलि तैयार की। वे सबेरे से दोपहर तक बअल देवता के नाम की दुहाई देते रहे। वे यह कह रहे थे, ‘हे बअल देवता, हमें उत्तर दे!’ पर आवाज नहीं हुई। किसी ने उत्तर नहीं दिया। जो वेदी उन्‍होंने बनाई थी, उसके चारों ओर वे नाचते-कूदते रहे।</verse>
				<verse number="27">एलियाह ने दोपहर को उनकी हंसी उड़ाई और यह कहा, ‘और जोर से पुकारो। वह तो ईश्‍वर है, मनन-चिन्‍तन कर रहा होगा, अथवा नित्‍यक्रिया में लगा होगा। सम्‍भवत: वह यात्रा पर गया है। कदाचित वह सो रहा है, उसको जगाना चाहिए।’</verse>
				<verse number="28">अत: वे जोर-जोर से पुकारने लगे। वे अपनी प्रथा के अनुसार अपना शरीर तलवार और बर्छी से गोदने लगे। उनके शरीर से रक्‍त बहने लगा।</verse>
				<verse number="29">दोपहर बीत गया। वे संध्‍या समय तक, भेंट-बलि के अर्पण के समय तक प्रलाप करते रहे। तब भी आवाज नहीं हुई। किसी ने उत्तर नहीं दिया। किसी ने उन पर ध्‍यान नहीं दिया।</verse>
				<verse number="30">एलियाह ने सब लोगों से कहा, ‘मेरे समीप आओ।’ सब लोग उनके समीप आए। प्रभु की जो वेदी तोड़ दी गई थी, उसको एलियाह ने पुन: निर्मित किया।</verse>
				<verse number="31">एलियाह ने याकूब के बारह पुत्रों के कुलों की संख्‍या के अनुसार बारह पत्‍थर लिये। उसी याकूब को प्रभु का यह वचन सुनाई दिया था, ‘अब से तेरा नाम इस्राएल होगा।’</verse>
				<verse number="32">एलियाह ने इन पत्‍थरों से प्रभु के नाम में एक वेदी निर्मित की। उन्‍होंने वेदी के चारों ओर एक गड्ढा खोदा जो आधा मीटर गहरा था ।</verse>
				<verse number="33">तब एलियाह ने लकड़ियाँ वेदी पर सजायीं। उन्‍होंने बैल की बलि की। उसके टुकड़े-टुकड़े किए, और उनको लकड़ियों पर रखा। एलियाह ने कहा, ‘चार घड़ों को पानी से भरो, और उसको अग्‍नि-बलि तथा लकड़ियों पर उण्‍डेल दो।’ लोगों ने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="34">एलियाह ने फिर कहा, ‘ऐसा ही दूसरी बार करो।’ उन्‍होंने दूसरी बार भी किया। एलियाह ने फिर कहा, ‘ऐसा ही तीसरी बार करो।’ उन्‍होंने तीसरी बार भी किया।</verse>
				<verse number="35">पानी वेदी के चारों ओर बहने लगा। गड्ढा भी पानी से भर गया।</verse>
				<verse number="36">सन्‍ध्‍या समय, भेंट-बलि के अर्पण के समय, नबी एलियाह वेदी के समीप आए। उन्‍होंने कहा, ‘हे अब्राहम, इसहाक और याकूब के प्रभु परमेश्‍वर, आज यह सच्‍चाई सब लोगों को ज्ञात हो जाए कि इस्राएली राष्‍ट्र का परमेश्‍वर केवल तू है, और मैं तेरा सेवक हूं। ये लोग जान लें कि जो कुछ मैंने किया है, वह सब तेरे आदेश से किया है।</verse>
				<verse number="37">उत्तर दे, हे प्रभु; मुझे उत्तर दे जिससे इन लोगों को मालूम हो जाए कि प्रभु, केवल तू परमेश्‍वर है, और तू ही उनके हृदय को बदलता है।’</verse>
				<verse number="38">तब प्रभु की अग्‍नि बरस पड़ी। उसने अग्‍नि-बलि की लकड़ियों को, पत्‍थरों और धूल को भस्‍म कर दिया। उसने गड्ढे के पानी को सुखा दिया।</verse>
				<verse number="39">जब लोगों ने यह देखा अब उन्‍होंने मुंह के बल गिरकर प्रभु की वंदना की। वे पुकारने लगे, ‘निस्‍सन्‍देह, प्रभु ही ईश्‍वर है! प्रभु ही ईश्‍वर है!’</verse>
				<verse number="40">एलियाह ने लोगों से कहा, ‘बअल देवता के नबियों को पकड़ो। उनमें से एक नबी को भी भागने न देना।’ लोगों ने नबियों को पकड़ लिया। एलियाह उनको कीशोन नदी पर ले गए, और वहाँ उनका वध कर दिया।</verse>
				<verse number="41">एलियाह ने राजा अहाब से कहा, “अब आप जाइए, अपना उपवास तोड़िए, और भोजन कीजिए। मुझे मुसलाधार वर्षा होने का गर्जन-स्‍वर सुनाई दे रहा है।’</verse>
				<verse number="42">अत: अहाब भोजन के लिए चला गया। एलियाह कर्मेल पहाड़ के शिखर पर चढ़े। वह भूमि की ओर झुके और उन्‍होंने दोनों घुटनों के मध्‍य अपना मुख स्‍थित किया।</verse>
				<verse number="43">फिर उन्‍होंने अपने सेवक से कहा, ‘अब तू जा, और समुद्र की ओर देख।’ सेवक गया। उसने समुद्र की ओर देखा। वह लौटा। उसने कहा, ‘वहां कुछ भी नहीं है।’ एलियाह ने कहा, ‘तू सात बार जा।’</verse>
				<verse number="44">जब वह सातवीं बार लौटा तब उसने एलियाह को बताया, ‘आदमी की मुट्ठी के समान गोल बादल का एक टुकड़ा समुद्र से ऊपर उठ रहा है।’ एलियाह ने कहा, ‘तू जा और अहाब से यह कह, “आप रथ को तैयार कर तुरन्‍त नीचे उतरिए। अन्‍यथा मूसलाधार वर्षा आपको मार्ग में रोक लेगी।” ’</verse>
				<verse number="45">कुछ क्षण पश्‍चात् सघन मेघ और तूफान से आकाश में अंधकार छा गया। तब भीषण वर्षा होने लगी। अहाब रथ पर सवार हो यिज्रएल घाटी को चला गया।</verse>
				<verse number="46">प्रभु का बल एलियाह में था। एलियाह ने अपनी कमर कसी, और वह अहाब के आगे-आगे दौड़ते हुए यिज्रएल घाटी में पहुंचे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">जो कार्य एलियाह ने किया था, उसकी सूचना राजा अहाब ने ईजेबेल को दी। उसने बताया कि एलियाह ने बअल देवता के सब नबियों को तलवार से मौत के घाट उतार दिया।</verse>
				<verse number="2">अत: ईजेबेल ने एलियाह के पास एक दूत के हाथ से सन्‍देश भेजा, ‘जैसे तूने मेरे नबियों के प्राण लिए, वैसे ही यदि मैं कल इस समय तक तेरा प्राण न लूं, तो देवता मेरे साथ कठोरतम व्‍यवहार करें।’</verse>
				<verse number="3">एलियाह डर गए। वह उठे और प्राण बचा कर भागे। वह यहूदा प्रदेश के बएर-शेबा नगर में आए। वहाँ उन्‍होंने अपने सेवक को छोड़ दिया,</verse>
				<verse number="4">और स्‍वयं निर्जन प्रदेश की ओर चले गए। उन्‍होंने एक दिन का मार्ग पार किया। वह झाऊ वृक्ष के नीचे बैठ गए। उन्‍होंने प्रभु से अपनी मृत्‍यु मांगी। उन्‍होंने कहा, ‘प्रभु, अब बहुत हो गया! तू मेरे प्राण ले ले। मैं अपने पूर्वजों से गया-बीता हूं।’</verse>
				<verse number="5">तब वह झाऊ वृक्ष के नीचे लेट गए। उन्‍हें नींद आ गई। अचानक एक स्‍वर्गदूत ने उनका स्‍पर्श किया। उसने एलियाह से कहा, ‘उठ! भोजन कर।’</verse>
				<verse number="6">एलियाह ने चारों ओर देखा। उनके सिरहाने पर गर्म तन्‍दूर पर सेंकी हुई रोटी और पानी से भरा हुआ एक घड़ा था। एलियाह ने रोटी खाई, और पानी पिया। तत्‍पश्‍चात् वह फिर लेट गए।</verse>
				<verse number="7">प्रभु का दूत दूसरी बार आया। उसने एलियाह का पुन: स्‍पर्श किया। वह बोला, ‘उठ, भोजन कर, क्‍योंकि तुझे बहुत दूर जाना है।’</verse>
				<verse number="8">अत: एलियाह उठे। उन्‍होंने खाया-पिया। वह इस भोजन से बल प्राप्‍त कर चालीस दिन और चालीस रात चलते रहे, और परमेश्‍वर के पर्वत होरेब पर पहुंचे।</verse>
				<verse number="9">वहाँ वह एक गुफा में आए, और वहीं ठहर गए। तब प्रभु का वचन एलियाह को सुनाई दिया। प्रभु ने उनसे पूछा, ‘एलियाह, तू यहाँ क्‍या कर रहा है?’</verse>
				<verse number="10">एलियाह ने उत्तर दिया, ‘स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्‍वर, मैं तेरे लिए धर्मोत्‍साह से भरा हूं। इस्राएल प्रदेश की जनता ने तेरे विधान को भुला दिया। तेरी वेदियों को तोड़ दिया। तेरे नबियों को तलवार से मौत के घाट उतार दिया। मैं, केवल मैं बचा हूं! लोग मेरे प्राण की भी खोज में है।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने कहा, ‘गुफा से बाहर निकल, और मुझ-प्रभु के सम्‍मुख पहाड़ पर खड़ा हो।’ तब प्रभु वहां से गुजरा। एक महाशक्‍तिशाली पवन बहा । उसने पहाड़ को फाड़ दिया। प्रभु के सम्‍मुख की चट्टानों के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। पर प्रभु पवन में नहीं था। पवन के पश्‍चात् भूडोल हुआ। पर प्रभु भूडोल में नहीं था।</verse>
				<verse number="12">भूडोल के पश्‍चात् आग धधकने लगी। पर प्रभु आग में नहीं था। आग के पश्‍चात् एक शान्‍त मद्धिम स्‍वर सुनाई दिया।</verse>
				<verse number="13">जब एलियाह ने इस स्‍वर को सुना, तब उन्‍होंने अपनी चादर से मुख को ढक दिया। वह गुफा से बाहर निकले, और उसके द्वार पर खड़े हो गए। उनको एक आवाज़ सुनाई दी। आवाज ने पूछा, ‘एलियाह, तू यहाँ क्‍या कर रहा है?’</verse>
				<verse number="14">एलियाह ने उत्तर दिया, ‘स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्‍वर, मैं तेरे लिए धर्मोत्‍साह से भरा हूं। इस्राएली जनता ने तेरे विधान को भुला दिया। तेरी वेदियों को तोड़ दिया। तेरे नबियों को तलवार से मौत के घाट उतार दिया। मैं, केवल मैं, बचा हूं। लोग मेरे प्राण की भी खोज में है।’</verse>
				<verse number="15">प्रभु ने उनसे कहा, ‘तू दमिश्‍क जाने के लिए निर्जन प्रदेश के मार्ग को लौट जा। जब तू वहाँ पहुंचेगा, तब हजाएल को सीरिया देश का राजा अभिषिक्‍त करना।</verse>
				<verse number="16">तू निमशी के पुत्र येहू को इस्राएल प्रदेश का राजा अभिषिक्‍त करना। इसके अतिरिक्‍त तू आबेल-महोलाह निवासी शाफट के पुत्र एलीशा को अपने स्‍थान पर नबी अभिषिक्‍त करना।</verse>
				<verse number="17">जो व्यक्‍ति हजाएल की तलवार से बच जाएंगे, उनका वध येहू करेगा; और जो व्यक्‍ति येहू की तलवार से बच जाएंगे, उनका वध एलीशा करेगा।</verse>
				<verse number="18">इस्राएल प्रदेश के लोगों में जिन सात हजार व्यक्‍तियों ने बअल देवता की मूर्ति के सम्‍मुख घुटने नहीं टेके, और न मूर्ति का चुम्‍बन लिया, उनको मैं शेष रहने दूंगा।’</verse>
				<verse number="19">अत: एलियाह ने वहाँ से प्रस्‍थान किया। उन्‍हें एलीशा बेन-शाफट मिला। वह हल जोत रहा था। उसके आगे बारह जोड़ी बैल हल में जुते हुए थे। वह स्‍वयं बैल की बारहवीं जोड़ी के साथ था। एलियाह उसके पास से गुजरे। उन्‍होंने अपनी चादर उसके ऊपर फेंक दी।</verse>
				<verse number="20">एलीशा अपने बैल छोड़कर एलियाह के पीछे भागा। उसने कहा, ‘कृपा कर मुझे अपने माता-पिता का विदा-चुम्‍बन तो लेने दीजिए। उसके बाद मैं आपका अनुसरण करूंगा।’ एलियाह ने कहा, ‘अच्‍छा, लौट जा! मैं तुझे नहीं रोक रहा हूं।’</verse>
				<verse number="21">अत: एलीशा लौट आया। उसने हलों से बैलों को अलग किया, और फिर उनकी बलि की। तत्‍पश्‍चात् उसने हलों की लकड़ी से उनका मांस पकाया, और उसको लोगों में बांट दिया। लोगों ने मांस खाया। इसके बाद एलीशा उठा, और एलियाह के पीछे चला गया। वह एलियाह की सेवा करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">सीरिया देश के राजा बेन-हदद ने अपनी समस्‍त सेना एकत्र की। उसके सात बत्तीस राजा तथा घोड़े और रथ थे। बेन-हदद ने सामरी नगर पर आक्रमण कर दिया। उसने उसको घेर लिया, और युद्ध छेड़ दिया।</verse>
				<verse number="2">बेन-हदद ने इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब के पास नगर में दूतों को भेजा। उसने अहाब को यह सन्‍देश भेजा, ‘बेन-हदद यों कहता है:</verse>
				<verse number="3">तुम्‍हारा सोना-चांदी मेरा है। हां, तुम अपनी स्‍त्रियों और बच्‍चों को अपने पास रख सकते हो। ’</verse>
				<verse number="4">इस्राएल प्रदेश के राजा ने उत्तर दिया, ‘महाराज, मेरे स्‍वामी, जैसी आपकी इच्‍छा! मैं आपका हूं, और जो कुछ मेरे पास है, वह भी आपका है।’</verse>
				<verse number="5">दूत फिर लौट कर आए। उन्‍होंने कहा, ‘बेन-हदद यों कहता है: मैं तुम्‍हें यह आदेश भेज रहा हूं। अपने सोना-चांदी और स्‍त्रियों-बच्‍चों को अविलम्‍ब मेरे हाथ में सौंप दो।</verse>
				<verse number="6">मैं कल, इसी समय अपने सेवकों को तुम्‍हारे पास भेजूंगा। वे तुम्‍हारे महल और तुम्‍हारे दरबारियों के मकानों की तलाशी लेंगे। जो वस्‍तु तुम्‍हारी दृष्‍टि में प्रिय है, वे उसको अपने अधिकार में कर लेंगे और उसको छीन लेंगे।’</verse>
				<verse number="7">तब इस्राएल प्रदेश के राजा ने अपने प्रदेश के सब धर्मवृद्धों को बुलाया। उसने उनसे यह कहा, ‘आप इस बात पर विचार कीजिए। आप इस बात पर ध्‍यान दीजिए। यह व्यक्‍ति, बेन-हदद, हमसे झगड़ा मोल लेना चाहता है। उसने सन्‍देश भेजा है कि वह मेरा सोना-चांदी, मेरी स्‍त्रियां और बच्‍चे मुझसे छीन लेगा। मैं उसकी मांग को ठुकरा नहीं सकता।’</verse>
				<verse number="8">धर्मवृद्धों ने और सब लोगों ने कहा, ‘आप उसकी बात को मत सुनिए। आप उसकी मांग से सहमत मत होइए।’</verse>
				<verse number="9">अत: अहाब ने बेन-हदद के दूतों को उत्तर दिया, ‘तुम मेरे स्‍वामी महाराज से यह कहना: जो मांग आपने अपने सेवक से पहले की थी, उसकी पूर्ति मैं करूंगा। परन्‍तु इस दूसरी मांग को पूर्ण करने में मैं असमर्थ हूं।’ इस उत्तर के साथ दूत लौट गए।</verse>
				<verse number="10">बेन-हदद ने अहाब के पास यह सन्‍देश भेजा, ‘सौगन्‍ध है मुझे: यदि मेरी विशाल सेना, जो मेरे पीछे आ रही है, तेरे सामरी नगर को पैरों से न रौंदे तो मेरे देवता मुझसे कठोरतम व्‍यवहार करें।’</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु इस्राएल प्रदेश के राजा ने उत्तर दिया, ‘तुम बेन-हदद को यह कहावत स्‍मरण कराना: “जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं!” ’</verse>
				<verse number="12">जब यह सन्‍देश बेन-हदद को मिला, तब वह अन्‍य राजाओं के साथ खेमे में शराब पी रहा था। उसने अपने सेवकों को आदेश दिया, ‘आक्रमण करो।’ सैनिकों ने नगर पर आक्रमण कर दिया।</verse>
				<verse number="13">तब एक नबी इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब के पास आया। उसने कहा, ‘प्रभु यों कहता है: क्‍या तूने यह विशाल सेना देखी है? आज मैं इसको तेरे हाथ में सौंप दूंगा। तब तुझे ज्ञात होगा कि निश्‍चय ही मैं प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="14">अहाब ने पूछा, ‘किसके द्वारा यह कार्य संभव होगा?’ नबी ने बताया, ‘प्रभु यों कहता है: जिलाधीशों के सेवकों के द्वारा।” अहाब ने फिर पूछा, ‘युद्ध कौन आरम्‍भ करेगा?’ नबी बोला, ‘तू।’</verse>
				<verse number="15">अत: अहाब ने जिलाधीशों के सेवकों की गणना की। वे कुल दो सौ बत्तीस थे। तत्‍पश्‍चात् उसने समस्‍त इस्राएली सैनिकों की गणना की। वे कुल सात हजार थे।</verse>
				<verse number="16">अहाब के ये सैनिक दोपहर को नगर से बाहर निकले। उस समय बेन-हदद अपने सहायक बत्तीस राजाओं के साथ खेमे में शराब पी रह था। वह बेसुध था।</verse>
				<verse number="17">पहले जिलाधीशों के सेवक नगर से बाहर निकले। बेन-हदद को सन्‍देश भेजा गया। उसे बताया गया, ‘कुछ मनुष्‍य सामरी नगर से बाहर निकल रहे हैं।’</verse>
				<verse number="18">बेन-हदद ने आदेश दिया, ‘यदि वे शान्‍ति के लिए नगर से बाहर निकल रहे हैं, तो उन्‍हें जीवित पकड़ लेना। यदि वे युद्ध के लिए नगर से बाहर निकल रहे हैं, तब भी उन्‍हें जीवित पकड़ लेना।’</verse>
				<verse number="19">जिलाधीशों के सेवक नगर से बाहर निकले। उनके पीछे सेना निकली।</verse>
				<verse number="20">उनमें से प्रत्‍येक व्यक्‍ति ने अपने सामने के शत्रु को मार डाला। सीरियाई सेना भागी। इस्राएली सैनिकों ने उनका पीछा किया। परन्‍तु सीरिया देश का राजा बेन-हदद घोड़े पर सवार हो, अन्‍य घुड़सवार सैनिकों के साथ भाग गया।</verse>
				<verse number="21">तब इस्राएल प्रदेश का राजा निकला। उसने घोड़ों और रथों पर अधिकार कर लिया। वह सीरियाई सैनिकों पर टूट पड़ा। उसने महासंहार किया।</verse>
				<verse number="22">तब वही नबी इस्राएल प्रदेश के राजा के पास फिर आया। नबी ने राजा से कहा, ‘शक्‍ति संचित कीजिए। जो कार्य आप करेंगे, उस पर विचार कीजिए। उस पर ध्‍यान दीजिए। सीरिया का राजा वसंत ऋतु में आप पर फिर आक्रमण करेगा।’</verse>
				<verse number="23">सीरिया के राजा के दरबारियों ने उसको यह परामर्श दिया, ‘महाराज, इस्राएलियों का ईश्‍वर पहाड़ों का ईश्‍वर है। इसलिए वे पहाड़ी क्षेत्र में हमपर प्रबल होते हैं। इस बार यदि हम उनसे मैदान में युद्ध करें, तो उन्‍हें निश्‍चय ही पराजित कर देंगे।</verse>
				<verse number="24">आप यह कार्य कीजिए: राजाओं को सेनाध्‍यक्ष के पद से हटा दिजिए, और उनके स्‍थान पर सेनापतियों को नियुक्‍त कीजिए।</verse>
				<verse number="25">जो सेना पराजित हो गई है, उसी सेना के सदृश एक नई सेना तैयार कीजिए। पहले के समान घोड़े और रथ एकत्र कीजिए। हम इस बार इस्राएलियों से मैदान में युद्ध करेंगे, और उन्‍हें निश्‍चय ही पराजित करेंगे।’ बेन-हदद ने उनकी बात सुनी, और वैसा ही किया।</verse>
				<verse number="26">बेन-हदद ने वसन्‍त ऋतु में सीरियाई सेना एकत्र की। वह इस्राएलियों से युद्ध करने के लिए अपेक नगर को गया।</verse>
				<verse number="27">इस्राएली सैनिक भी एकत्र हुए। उन्‍होंने युद्ध की व्‍यूह-रचना की, और वे उनका मुकाबला करने के लिए चले। इस्राएली सैनिकों ने सीरियाई सैनिकों के सम्‍मुख पड़ाव डाला। वे बकरी के बच्‍चों के दो छोटे झुण्‍डों के समान दिखाई दे रहे थे। किन्‍तु सीरियाई सैनिकों से सारा मैदान भर गया था।</verse>
				<verse number="28">परमेश्‍वर का वही जन समीप आया। उसने इस्राएल प्रदेश के राजा से यह कहा, ‘प्रभु यह कहता है ‘ सीरियाई लोगों ने यह कहा है, “प्रभु पहाड़ों का ईश्‍वर है, वह घाटियों का ईश्‍वर नहीं है।” इसलिए मैं इस विशाल सेना को तेरे हाथ में सौंप दूंगा। तब तुझे ज्ञात होगा कि मैं निश्‍चय ही प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="29">वे सात दिन तक एक-दूसरे के सम्‍मुख पड़ाव डाले पड़े रहे। सातवें दिन युद्ध आरम्‍भ हुआ। इस्राएली सैनिक सीरियाई सेना पर टूट पड़े। उन्‍होंने उसी दिन एक लाख पैदल सैनिकों का वध कर दिया।</verse>
				<verse number="30">शेष सत्ताईस हजार सैनिक अपेक नगर की ओर भागे। नगर का परकोटा उनपर गिर पड़ा। बेन-हदद भी भागा। वह किले के भीतरी कक्ष में घुस गया।</verse>
				<verse number="31">बेन-हदद के दरबरियों ने उससे कहा, ‘महाराज, हमने सुना है कि इस्राएल कुल के राजा वस्‍तव में दयालु होते हैं। आइए, हम पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए अपनी कमर में टाट और सिर पर रस्‍सी बाँधें, और यहां से निकलकर इस्राएली राजा के पास जाएं। शायद वह आपकी जान बख्‍श दे।’</verse>
				<verse number="32">अत: दरबारियों ने अपनी कमर में टाट, और सिर पर रस्‍सी बाँधी। वे इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब के पास आए। उन्‍होंने कहा, ‘आपके सेवक बेन-हदद ने निवेदन किया है: “कृपया आप मेरे प्राण बख्‍श दें।” ’ अहाब ने पूछा, ‘क्‍या वह अब तक जीवित हैं? वह मेरे भाई हैं।’</verse>
				<verse number="33">बेन-हदद के दरबारी शुभ अवसर की ताक में थे। उन्‍होंने अविलम्‍ब इस अवसर से लाभ उठाया। उन्‍होंने कहा, “हां आपके भाई बेन-हदद जीवित हैं।” अहाब ने आदेश दिया, ‘जाओ, उन्‍हें लाओ।’ बेन-हदद किले से बाहर निकला, और उसके पास आया। अहाब ने उसे अपने रथ पर पर बैठाया।</verse>
				<verse number="34">बेन-हदद ने उससे कहा, ‘जो नगर मेरे पिता ने आपके पिता के हाथ से छीने थे, उन्‍हें मैं आपको लौटा दूंगा। जैसे मेरे पिता ने अपना माल बेचने के लिए सामरी नगर में व्‍यापार केन्‍द्र स्‍थापित किए थे, वैसे आप भी दमिश्‍क नगर में व्‍यापार केन्‍द्र स्‍थापित कर सकते हैं।’ अहाब ने कहा, ‘मैं सन्‍धि की इन्‍हीं शर्तों के आधार पर तुम्‍हें छोड़ता हूं।’ अहाब ने बेन-हदद से सन्‍धि स्‍थापित की, और उसे मुक्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="35">नबी-संघ में एक नबी था। उसने प्रभु के वचन की प्रेरणा से अपने साथी से यह कहा, ‘कृपया मुझ पर प्रहार कर।’ किन्‍तु साथी ने नबी पर प्रहार करने से इनकार कर दिया।</verse>
				<verse number="36">नबी ने उससे कहा, ‘तूने प्रभु की वाणी नहीं सुनी। पीछे आनेवाले लोगों की मुट्ठी भर जाए’। इसलिए देख, जब तू मेरे पास से जाएगा, तब मार्ग में एक सिंह तुझ पर प्रहार करेगा।’ ऐसा ही हुआ। जब नबी का साथी उसके पास से चला गया, तब मार्ग में उसको एक सिंह मिला। सिंह ने उस पर प्रहार किया।</verse>
				<verse number="37">उस नबी को एक और मनुष्‍य मिला। उसने उससे भी कहा, ‘कृपाकर मुझ पर प्रहार करो।’ उस मनुष्‍य ने तत्‍काल उस पर प्रहार किया। और उसको बुरी तरह से घायल कर दिया।</verse>
				<verse number="38">नबी ने आंखों पर पट्टी बांधी और अपना रूप बदल लिया। वह गया और मार्ग में खड़ा होकर राजा की प्रतीक्षा करने लगा।</verse>
				<verse number="39">राजा वहां से गुजरा। उसने राजा की दुहाई दी, ‘महाराज, मैं आपका सेवक, युद्ध भूमि में गया था। वहां आपका एक सैनिक शत्रु-सेना के एक सैनिक को मेरे पास लाया। उसने मुझसे कहा, “इस आदमी पर पहरा देना। यदि यह भाग जाएगा तो मैं इसके प्राण के बदले में तुम्‍हारा प्राण लूंगा। अथवा तुम्‍हें पैंतीस किलो चांदी देनी पड़ेगी।”</verse>
				<verse number="40">महाराज, मैं आपका सेवक यहां-वहां व्‍यस्‍त था। अत: वह आदमी भाग गया।’ इस्राएल प्रदेश के राजा ने कहा, ‘यही तुम्‍हारा न्‍याय है। तुमने स्‍वयं अपना फैसला सुनाया।’</verse>
				<verse number="41">नबी ने अविलम्‍ब अपनी आंखों पर से पट्टी हटाई। इस्राएल प्रदेश के राजा ने उसको पहचाना कि वह नबी-संघ का एक नबी है।</verse>
				<verse number="42">नबी ने राजा से कहा, ‘प्रभु यों कहता है: जिस व्यक्‍ति का पूर्ण संहार करने के लिए मैंने उसको तेरे हाथ में सौंपा था, तूने उसको मुक्‍त कर दिया। इसलिए मैं उसके प्राण के बदले में तेरा प्राण लूंगा। उसकी जनता के बदले में तेरी जनता का संहार करूंगा।’</verse>
				<verse number="43">इस्राएल प्रदेश का राजा उदास हो गया। वह अप्रसन्न भाव में डूबा हुआ अपने महल को लौटा। वह सामरी नगर में आया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">यिज्रएल निवासी नाबोत के पास अंगूर का एक उद्यान था। यह उद्यान सामरी नगर के राजा अहाब के उस महल के समीप था, जो यिज्रएल नगर में था।</verse>
				<verse number="2">अहाब ने नाबोत से कहा, ‘तुम अपना अंगूर का उद्यान मुझे दे दो। मैं वहां अपने लिए साग-भाजी का बाग लगाऊंगा; क्‍योंकि तुम्‍हारा अंगूर-उद्यान मेरे महल के समीप है। मैं तुम्‍हें उसके बदले में उससे अच्‍छा अंगूर का उद्यान दूंगा। अथवा यदि तुम्‍हें अपनी दृष्‍टि में यह बात उचित प्रतीत होगी तो मैं तुम्‍हें उसका मूल्‍य चांदी के सिक्‍के में चुका सकता हूँ।’</verse>
				<verse number="3">नाबोत ने अहाब को उत्तर दिया, ‘प्रभु मुझे क्षमा करे। मैं अपने पूर्वजों की पैतृक भूमि आपको नहीं दूंगा।’</verse>
				<verse number="4">अहाब उदास और अप्रसन्न हो गया; क्‍योंकि यिज्रएल-निवासी नाबोत ने उससे यह कहा था, ‘मैं अपने पूर्वजों की पैतृक भूमि आपको नहीं दूंगा।’ अहाब अपने महल में आया। वह अपने पलंग पर लेट गया। उसने अपना मुंह ढक लिया। उसने भोजन नहीं किया।</verse>
				<verse number="5">तब उसकी पत्‍नी ईजेबेल उसके पास आई। ईजेबेल ने उससे पूछा, ‘आप इतने उदास क्‍यों हैं? आपने भोजन क्‍यों नहीं किया?’</verse>
				<verse number="6">अहाब ने उसको बताया, ‘मैंने यिज्रएल-निवासी नाबोत से उसके अंगूर-उद्यान के विषय में बात की थी। मैंने उससे कहा, “तुम चांदी के सिक्‍के के बदले में अपना अंगूर का उद्यान मुझे दे दो। अथवा यदि तुम इस बात से प्रसन्न हो तो मैं तुम्‍हें उसके बदले में दूसरा अंगूर उद्यान दे दूंगा।” परन्‍तु उसने मुझे यह उत्तर दिया, “मैं आपको अपना अंगूर-उद्यान नहीं दूंगा।” ’</verse>
				<verse number="7">उसकी पत्‍नी ईजेबेल ने उससे कहा, ‘क्‍या आप अब इस्राएल प्रदेश पर राज्‍य नहीं करते? उठिए, और भोजन कीजिए। हृदय की उदासी को दूर कीजिए। मैं आपको यिज्रएल-निवासी नाबोत का अंगूर-उद्यान भेंट करूंगी।’</verse>
				<verse number="8">ईजेबेल ने राजा अहाब के नाम में पत्र लिखे। उसने उन पर अहाब की मुहर लगाई। तत्‍पश्‍चात् ईजेबेल ने पत्रों को नाबोत के नगर में रहने वाले धर्मवृद्धों और अभिजात वर्ग के लोगों के पास भेजा।</verse>
				<verse number="9">उसने पत्रों में यह लिखा था, ‘आप सामूहिक उपवास की घोषणा कीजिए। आप नाबोत को जनता के मध्‍य में उच्‍चासन पर बैठाना।</verse>
				<verse number="10">उसके सम्‍मुख दो गुण्‍डों को बैठाना। ये नाबोत के विरुद्ध गवाही देंगे, और यह कहेंगे, “तुमने परमेश्‍वर और राजा को अपशब्‍द कहे थे।” तब आप नाबोत को नगर से बाहर निकालना, उसको पत्‍थरों से मारना और उसका वध कर देना।’</verse>
				<verse number="11">नाबोत के नगर में रहने वाले धर्मवृद्धों और अभिजात वर्ग के लोगों ने इजेबेल के आदेश के अनुसार किया। जैसा ईजेबेल द्वारा भेजे गए पत्रों में लिखा था,</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने सामूहिक उपवास की घोषणा की। उन्‍होंने नाबोत को जनता के मध्‍य में उच्‍चासन पर बैठाया।</verse>
				<verse number="13">तब दो गुण्‍डे आए। वे नाबोत के सम्‍मुख बैठ गए। गुण्‍डों ने जनता की उपस्‍थिति में नाबोत के विरुद्ध साक्षी दी। उन्‍होंने कहा, ‘नाबोत ने परमेश्‍वर और राजा को अपशब्‍द कहे थे।’ अत: धर्मवृद्ध और अभिजात वर्ग के लोग नाबोत को पकड़ कर नगर के बाहर ले गए। उन्‍होंने उसको पत्‍थरों से मारा, और उसका वध कर दिया।</verse>
				<verse number="14">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने ईजेबेल को यह खबर भेजी, ‘नाबोत पर पथराव किया गया और वह मर गया।’</verse>
				<verse number="15">जब ईजेबेल ने सुना कि नाबोत पर पथराव किया गया और वह मर गया, तब उसने अहाब से कहा, ‘उठिए, यिज्रएल-निवासी नाबोत के अंगूर-उद्यान पर अधिकार कीजिए। इस उद्यान को उसने चांदी के सिक्‍के के बदले में आपको देने से इनकार किया था। अब नाबोत जीवित नहीं है, वह मर गया।’</verse>
				<verse number="16">जब अहाब ने सुना कि नाबोत मर गया, तब वह पलंग से उठा। वह नाबोत के अंगूर-उद्यान पर कब्‍जा करने के लिए गया।</verse>
				<verse number="17">प्रभु का यह वचन तिश्‍बे नगर के एलीयाह ने सुना।</verse>
				<verse number="18">प्रभु ने कहा, ‘उठ और इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब से मिलने को जा, जिसकी राजधानी सामरी नगर है।’ देख, वह इस समय नाबोत के अंगूर-उद्यान में है। वह उस पर कब्‍जा करने के लिए गया है।</verse>
				<verse number="19">तू उससे यह कहना: “प्रभु यों कहता है: तूने हत्‍या की, और कब्‍जा किया।” तू उससे यह भी कहना: “प्रभु यों कहता है: जिस स्‍थान पर कुत्तों ने नाबोत का रक्‍त चाटा है, उसी स्‍थान पर वे तेरा रक्‍त भी चाटेंगे।” ’</verse>
				<verse number="20">अहाब ने एलियाह से कहा, ‘ओ मेरे शत्रु! तू मुझसे फिर मिलने आ गया?’ एलियाह ने उत्तर दिया, ‘मैं आपसे इसलिए मिलने आया हूं, क्‍योंकि आपने प्रभु की दृष्‍टि में दुष्‍कर्म किया है, और अपनी आत्‍मा को बेच दिया है।</verse>
				<verse number="21">प्रभु आप पर विपत्ति का पहाड़ ढाहेगा। वह आपको जड़ से उखाड़ देगा। वह इस्राएल प्रदेश में आपके परिवार के हर एक सेवक और गुलाम को, उसके प्रत्‍येक पुरुष को, नष्‍ट कर देगा।</verse>
				<verse number="22">जैसा व्‍यवहार उसने यारोबआम बेन-नबाट के साथ, बाशा बेन-अहियाह के साथ किया था, वैसा ही वह आपके साथ करेगा; क्‍योंकि आपने अपने व्‍यवहार से प्रभु को चिढ़ाया है। आपने इस्राएली जनता से पाप कराया है।</verse>
				<verse number="23">ईजेबेल के विषय में प्रभु ने यह कहा है: “कुत्ते यिज्रएल के खेत में ईजेबेल का शव खाएंगे।”</verse>
				<verse number="24">आपके पक्ष का व्यक्‍ति, जो नगर में मारा जाएगा, उसका शव कुत्ते खाएंगे; और जो युद्ध-भूमि में मारा जाएगा, उसका शव आकाश के पक्षी खाएंगे।’</verse>
				<verse number="25">अहाब के समान, जिसको उसकी पत्‍नी ईजेबेल ने बहकाया था, अन्‍य कोई व्यक्‍ति नहीं था, जिसने प्रभु की दृष्‍टि में दुष्‍कर्म किया और अपनी आत्‍मा को बेच दिया।</verse>
				<verse number="26">उसने एमोरी जाति के सदृश, जिसको प्रभु ने देश में से इस्राएली जाति के लिए निकाला था, मूर्तियों का अनुसरण कर अत्‍यन्‍त घृणित कर्म किया था।</verse>
				<verse number="27">जब अहाब ने ये वचन सुने तब उसने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़े। उसने अपने शरीर पर टाट धारण किया। वह उपवास करने लगा। वह टाट-पट्टी पर सोता था। वह ग्‍लानि से सिर झुकाकर चलता-फिरता था।</verse>
				<verse number="28">प्रभु का यह वचन तिश्‍बे नगर के एलियाह को सुनाई दिया।</verse>
				<verse number="29">प्रभु ने कहा, ‘क्‍या तूने अहाब को देखा? उसने मेरे सम्‍मुख सिर झुका लिया है। मैं उसकी इस विनम्रता के कारण यह विपत्ति उसके जीवन-काल में नहीं ढाहूंगा, वरन् उसके पुत्र के जीवन काल में, उसके वंश पर ढाहूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">सीरिया और इस्राएल के मध्‍य युद्ध नहीं हुआ। वे तीन वर्ष तक शान्‍त बैठे रहे।</verse>
				<verse number="2">तीसरे वर्ष यहूदा प्रदेश का राजा यहोशाफट इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब के पास आया।</verse>
				<verse number="3">इस्राएल प्रदेश के राजा ने अपने दरबारियों से यह कहा, ‘क्‍या आप लोग जानते हैं कि रामोत-गिलआद नगर हमारा है? परन्‍तु हम अब तक चुप हैं। हमने उसको सीरिया के राजा के हाथ से पुन: प्राप्‍त नहीं किया।’</verse>
				<verse number="4">उसने यहोशाफट से पूछा, ‘क्‍या आप रामोत-गिलआद नगर से युद्ध करने के लिए मेरे साथ चलेंगे?’ यहोशाफट ने इस्राएल प्रदेश के राजा को उत्तर दिया, ‘जो मेरा है, वह आपका है: मैं, मेरी सेना, मेरे रथ।’</verse>
				<verse number="5">यहोशाफट ने इस्राएल प्रदेश के राजा से कहा, ‘आइए, पहले हम प्रभु का वचन प्राप्‍त करें।’</verse>
				<verse number="6">अत: इस्राएल प्रदेश के राजा ने नबियों को एकत्र किया। वे कुल चार सौ थे। राजा ने उनसे पूछा, ‘क्‍या मुझे रामोत-गिलआद नगर से युद्ध करने के लिए जाना चाहिए? अथवा मुझे युद्ध नहीं करना चाहिए?’ नबियों ने कहा, ‘आप आक्रमण कीजिए। प्रभु उसको महाराज के हाथ में सौंप देगा।’</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु यहोशाफट ने कहा, ‘क्‍या यहां प्रभु का कोई नबी नहीं है, जिससे हम प्रभु का वचन प्राप्‍त करें?’</verse>
				<verse number="8">इस्राएल प्रदेश के राजा ने यहोशाफट को बताया, ‘यहां एक आदमी है। उससे हम प्रभु का वचन प्राप्‍त कर सकते हैं। उसका नाम मीकायाह बेन-यिम्‍लाह है। पर मैं उससे घृणा करता हूँ; क्‍योंकि वह मेरे विषय में कभी शुभ नबूवत नहीं करता, वरन् सदा अशुभ ही कहता है।’ यहोशाफट ने कहा, ‘महाराज, ऐसा मत बोलिए।’</verse>
				<verse number="9">इस्राएल प्रदेश के राजा ने एक खोजा-अधिकारी को बुलाया और उससे कहा, ‘मीकायाह बेन-यिम्‍लाह को अविलम्‍ब लाओ।’</verse>
				<verse number="10">इस्राएल प्रदेश का राजा अहाब और यहूदा प्रदेश का राजा यहोशाफट अपने-अपने सिंहासन पर विराजमान थे। वे राजसी वेशभूषा में थे और वे सामरी नगर के प्रवेश-द्वार के सामने मैदान में बैठे हुए थे। सब नबी उनके सम्‍मुख नबूवत कर रहे थे।</verse>
				<verse number="11">नबी सिदकियाह बेन-कनानाह ने लोहे के सींग बनाए, और यह कहा, ‘प्रभु यों कहता है: जब तक सीरिया देश की सेना पूर्णत: नष्‍ट नहीं हो जाएगी, तू उनको ऐसे ही सामर्थी सींगों से मारता रहेगा।’</verse>
				<verse number="12">अन्‍य नबी ऐसी ही नबूवत कर रहे थे। वे कह रहे थे, ‘महाराज, रामोत-गिलआद नगर पर चढ़ाई कीजिए, और विजय प्राप्‍त कीजिए। प्रभु नगर को आपके हाथ में सौंप देगा।’</verse>
				<verse number="13">जो दूत मीकायाह को बुलाने गया था, उसने मीकायाह से कहा, ‘सब नबी एक-स्‍वर में महाराज के लिए शुभ नबूवत कर रहे हैं। आपका वचन भी उन्‍हीं के समान शुभ हो। कृपया आप शुभ ही बोलिए।’</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु मीकायाह ने कहा, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! जो वचन प्रभु मुझसे कहेगा, वही मैं बोलूंगा।’</verse>
				<verse number="15">मीकायाह राजा अहाब के पास आया। राजा ने उससे पूछा, ‘मीकायाह, क्‍या मुझे रामोत-गिलआद नगर से युद्ध करने के लिए जाना चाहिए? अथवा मुझे युद्ध नहीं करना चाहिए?’ मीकायाह ने उसको उत्तर दिया, ‘आप चढ़ाई कीजिए, और विजय प्राप्‍त कीजिए। प्रभु उसको महाराज के हाथ में सौंप देगा।’</verse>
				<verse number="16">राजा ने उससे कहा, ‘मैं तुम्‍हें कितनी बार शपथ दूं कि तुम मुझसे प्रभु के नाम में सच के अतिरिक्‍त कुछ मत बोला करो?’</verse>
				<verse number="17">तब मीकायाह ने कहा: ‘मैंने इस्राएली राष्‍ट्र को पहाड़ों पर तितर- बितर देखा, जैसे बिना चरवाहे का रेवड़! प्रभु मुझसे बोला, “इनका कोई स्‍वामी नहीं; प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने घर को सकुशल लौट जाए ।” ’</verse>
				<verse number="18">इस्राएल प्रदेश के राजा ने यहोशाफट से कहा, ‘मैंने आपसे नहीं कहा था कि यह मेरे विषय में कभी शुभ नबूवत नहीं करता? यह सदा अशुभ ही कहता है।’</verse>
				<verse number="19">मीकायाह ने आगे कहा, ‘अब प्रभु का वचन सुनिए। मैंने प्रभु को सिंहासन पर विराजमान देखा। उसके समीप स्‍वर्ग की समस्‍त सेना उसकी दाहिनी और बाईं ओर खड़ी थी।</verse>
				<verse number="20">प्रभु ने पूछा, “कौन व्यक्‍ति अहाब को फुसलाएगा और उसे रामोत गिलआद ले जाएगा कि वह वहाँ मार डाला जाए?” तब किसी ने कुछ कहा, किसी ने कुछ।</verse>
				<verse number="21">अन्‍त में एक आत्‍मा भीड़ में से बाहर निकली। वह प्रभु के सम्‍मुख खड़ी हुई। उसने कहा, “मैं अहाब को फुसलाऊंगी।”</verse>
				<verse number="22">प्रभु ने उससे पूछा, “कैसे?” उसने बताया, “मैं जाऊंगी, और अहाब के सब नबियों के मुंह से झूठी नबूवत कराऊंगी।” प्रभु ने उससे कहा, “तुझे अहाब को फुसलाना है। तू अपने कार्य में सफल होगी। अब जा, और अपना काम कर।”</verse>
				<verse number="23">महाराज, प्रभु ने आपके इन सब नबियों के मुंह में झूठ बोलनेवाली आत्‍मा बैठाई है। वास्‍तव में प्रभु ने आपके विषय में अशुभ वचन कहे हैं।’</verse>
				<verse number="24">तब नबी सिदकियाह बेन-कनायाह मीकायाह के समीप आया। उसने उसके गाल पर थप्‍पड़ मारा, और उससे पूछा, ‘क्‍यों? प्रभु का आत्‍मा मुझे छोड़ कर तुझसे वार्तालाप करने के लिए किस प्रकार गया?’</verse>
				<verse number="25">मीकायाह ने उत्तर दिया, ‘तू इस सच्‍चाई के दर्शन उस दिन करेगा, जिस दिन तू प्राण बचाने के लिए इस कमरे से उस कमरे में छिपता फिरेगा।’</verse>
				<verse number="26">यह सुनकर इस्राएल प्रदेश के राजा ने आदेश दिया, ‘मीकायाह को पकड़ो और इसे नगर के अध्‍यक्ष आमोन और राजकुमार योआश के पास ले जाओ।</verse>
				<verse number="27">तुम उनसे कहना, “महाराज ने यों कहा है: तुम इस आदमी को कारागार में बन्‍द रखो। जब तक मैं युद्ध से सकुशल लौट न आऊं तब तक तुम इसे बस इतना भोजन देना कि यह जीवित रह सके।”</verse>
				<verse number="28">मीकायाह ने कहा, ‘यदि आप युद्ध से सकुशल लौट आएंगे तो आप समझना, मेरे मुंह से प्रभु ने अपना वचन नहीं कहा था।’ मीकायाह ने उपस्‍थित लोगों से कहा, ‘आप सब लोग भी सुन लीजिए।’</verse>
				<verse number="29">किन्‍तु इस्राएल के राजा अहाब और यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट ने रामोत-गिलआद नगर पर चढ़ाई कर दी।</verse>
				<verse number="30">अहाब ने यहोशाफट से कहा, ‘मैं भेष बदल कर युद्ध-भूमि में जाऊंगा। पर आप राजसी पोशाक पहिने रहिए।’ अत: इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब ने भेष बदला और वह युद्ध-भूमि में गया।</verse>
				<verse number="31">सीरिया के राजा ने अपनी रथ-सेना के बत्तीस सेना-नायकों को यह आदेश दिया था, ‘तुम इस्राएली सेना के छोटे-बड़े सैन्‍य-अधिकारियों से युद्ध मत करना, केवल इस्राएल प्रदेश के राजा से करना!’</verse>
				<verse number="32">अत: जब रथों के सेना-नायकों ने यहोशाफट को देखा, तब उन्‍होंने कहा, ‘यह निश्‍चय ही इस्राएल प्रदेश का राजा है।’ वे उससे युद्ध करने के लिए उसकी ओर मुड़े। यहोशाफट ने युद्ध का आह्‍वान किया।</verse>
				<verse number="33">सेना-नायकों ने पहचाना कि वह इस्राएल प्रदेश का राजा नहीं है। अत: उन्‍होंने उसका पीछा करना छोड़ दिया, और वे लौट गए।</verse>
				<verse number="34">किन्‍तु एक सैनिक ने अपना धनुष खींचा और एक तीर चलाया। वह नहीं जानता था कि उसने किसकी ओर तीर चलाया है। यह तीर इस्राएल प्रदेश के राजा के कवच और कमरबन्‍द के मध्‍य में धंस गया। राजा ने अपने सारथी से कहा, ‘रथ को मोड़ो। मुझे युद्ध-भूमि से बाहर ले चलो। मैं घायल हो गया।’</verse>
				<verse number="35">उस दिन घमासान युद्ध हुआ। सैनिकों ने राजा को सीरियाई सेना की ओर मुख किए हुए रथ पर खड़ा रखा। सन्‍ध्‍या समय उसकी मृत्‍यु हो गई। रक्‍त घाव से निकल कर रथ के पैंदे में बहता रहा।</verse>
				<verse number="36">सूर्यास्‍त के समय पड़ाव में यह आवाज सुनाई दी, ‘प्रत्‍येक सैनिक अपने नगर को, अपने देश को लौट जाए।’</verse>
				<verse number="37">इस प्रकार राजा अहाब की मृत्‍यु हो गई। सैनिक उसे सामरी नगर में लाए। उन्‍होंने उसे सामरी नगर में गाड़ा।</verse>
				<verse number="38">तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने सामरी नगर के जल-कुण्‍ड में राजा के रथ को धोया। तब कुत्तों ने राजा के रक्‍त को चाटा। उसी कुण्‍ड में वेश्‍याओं ने स्‍नान किया था। इस प्रकार प्रभु का वचन पूरा हुआ।</verse>
				<verse number="39">अहाब के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का, उसके द्वारा निर्मित हाथीदांत के महल और उसके द्वारा बसाए गए नगरों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="40">अहाब अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र अहज्‍याह राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="41">इस्राएल के राजा अहाब के राज्‍य-काल के चौथे वर्ष में आसा का पुत्र यहोशाफट यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="42">जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह पैंतीस वर्ष का था। वह राजधानी यरूशलेम में पच्‍चीस वर्ष तक राज्‍य करता रहा। उसकी माता का नाम अजूबाह बत-शिलही था।</verse>
				<verse number="43">यहोशाफट ने अपने पिता आसा के मार्ग का अनुसरण किया। उसने अपने पिता का मार्ग नहीं छोड़ा। उसने वही कार्य किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित था। फिर भी पहाड़ी शिखर की वेदियां नहीं तोड़ी गईं। लोग इन वेदियों पर बलि चढ़ाते और सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते रहे।</verse>
				<verse number="44">यहोशाफट ने इस्राएल प्रदेश के राजा से सन्‍धि स्‍थापित की थी।</verse>
				<verse number="45">यहोशाफट के शेष कार्यों का विवरण, उसके वीरतापूर्ण कार्यों और युद्धों का विवरण,:यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="46">जो पूजागृहों से सम्‍बद्ध पुरुष-गमन करवाने वाले सेवक उसके पिता आसा के राज्‍य-काल में बच गए थे, उसने उनको अपने प्रदेश से निकाल दिया।</verse>
				<verse number="47">एदोम देश में कोई राजा नहीं था। यहोशाफट का एक प्रतिनिधि ही वहां राज्‍य करता था।</verse>
				<verse number="48">यहोशाफट ने ओपीर देश से सोना लाने के लिए तर्शीश का एक जहाजी बेड़ा बनाया था। परन्‍तु उसके नाविक ओपीर देश नहीं जा सके; क्‍योंकि जलयान एस्‍योन-गेबेर बन्‍दरगाह में डूब गए।</verse>
				<verse number="49">तब अहज्‍याह बेन-अहाब ने यहोशाफट के सम्‍मुख यह प्रस्‍ताव रखा, ‘मेरे नाविक आपके नाविकों के साथ जहाजी बेड़े में जाएं।’ परन्‍तु यहोशाफट सहमत नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="50">यहोशाफट अपने, मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसे उसके पूर्वजों के साथ, उसके पूर्वज दाऊद के नगर में गाड़ा गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र योराम राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="51">यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट के राज्‍य-काल के सत्रहवें वर्ष अहज्‍याह बेन-अहाब ने सामरी नगर में इस्राएल प्रदेश पर राज्‍य करना आरम्‍भ किया। उसने इस्राएल प्रदेश पर दो वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="52">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया। उसने अपने पिता और माता का अनुसरण किया। वह यारोबआम बेन-नबाट के मार्ग पर चला, जिसने इस्राएल प्रदेश की जनता से पाप कराया था।</verse>
				<verse number="53">उसने बअल देवता की आराधना की, उसकी पूजा की, और यों इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर को चिढ़ाया, जैसा उसके पिता ने किया था।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="12">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">राजा अहाब की मृत्‍यु के पश्‍चात् मोआब जाति ने इस्राएली राज्‍य के विरुद्ध विद्रोह कर दिया।</verse>
				<verse number="2">एक दिन अहाब का पुत्र राजा अहज्‍याह सामरी नगर में अपने उपरले कक्ष की जालीदार खिड़की से नीचे गिर गया। वह गम्‍भीर रूप से घायल हो गया। उसने दूत भेजे। उसने उन्‍हें यह आदेश दिया, ‘जाओ, और एक्रोन नगर-राज्‍य के देवता बअल-जबूल से यह पूछो: क्‍या मैं अपनी इस बीमारी से बचूंगा अथवा नहीं?’</verse>
				<verse number="3">प्रभु का दूत तिश्‍बे नगर के नबी एलियाह से बोला, ‘उठ, और सामरी राजा के दूतों से मिलने के लिए जा। तू उनसे यह कहना: “क्‍या इस्राएली राष्‍ट्र का अपना परमेश्‍वर नहीं है जो तुम एक्रोन नगर के देवता बअल-जबूल के पास पूछने के लिए जा रहे हो?</verse>
				<verse number="4">इसलिए प्रभु तुम्‍हारे महाराज से यों कहता है: जिस पलंग पर तू पड़ा है, वहां से तू नीचे नहीं उतरेगा। तू निश्‍चय ही मरेगा!” ’ अत: एलियाह गए।</verse>
				<verse number="5">दूत राजा के पास लौटे। राजा ने उनसे कहा, ‘यह क्‍या? तुम लौट आए?’</verse>
				<verse number="6">दूतों ने राजा को बताया, ‘एक मनुष्‍य हमसे मिलने के लिए आया। उसने हमसे यह कहा, “जाओ, महाराज के पास लौटो, जिन्‍होंने तुम्‍हें भेजा है। तुम उनसे यह कहना, ‘प्रभु यों कहता है: क्‍या इस्राएली राष्‍ट्र का अपना परमेश्‍वर नहीं है जो तू एक्रोन नगर के देवता बअल-जबूल के पास पूछने के लिए दूतों को भेज रहा है? इसलिए जिस पलंग पर तू पड़ा है, वहां से तू नीचे नहीं उतरेगा। तू निश्‍चय ही मरेगा।’ ” ’</verse>
				<verse number="7">राजा ने उनसे पूछा, ‘जो मनुष्‍य तुमसे मिलने के लिए आया था, और जिसने तुमसे ये बातें कहीं, वह कैसा था?’</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने राजा को उत्तर दिया, ‘वह रोएंदार वस्‍त्र पहिने हुए था। उसकी कमर में चमड़े का पटुका बन्‍धा था।’ राजा ने कहा, ‘निस्‍सन्‍देह, वह तिश्‍बे नगर का एलियाह था।’</verse>
				<verse number="9">राजा ने एलियाह के पास पचास सैनिकों तथा उनके सेना-नायक को भेजा। सेना-नायक गया। उस समय एलियाह पहाड़ की चोटी पर बैठे हुए थे। सेना-नायक ने एलियाह को पुकारा, ‘ओ परमेश्‍वर के जन! महाराज ने यह कहा है: “नीचे उतरो!” ’</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु एलियाह ने सेना-नायक को यह उत्तर दिया, ‘यदि मैं परमेश्‍वर का जन हूं, तो आकाश से आग बरसे और तुझे तथा तेरे पचास सैनिकों को भस्‍म कर दे!’ तत्‍काल आकाश से आग बरसने लगी और आग ने सेना-नायक और उसके पचास सैनिकों को भस्‍म कर दिया।</verse>
				<verse number="11">राजा ने एलियाह के पास पुन: पचास सैनिकों और उनके सेना-नायक को भेजा। सेना-नायक गया। उसने एलियाह को पुकारा, ‘ओ परमेश्‍वर के जन! महाराज यों कहते हैं: “अविलम्‍ब नीचे उतरो!” ’</verse>
				<verse number="12">परन्‍तु एलियाह ने सेना-नायक को यह उत्तर दिया, ‘यदि मैं परमेश्‍वर का जन हूं तो आकाश से आग बरसे और तुझे तथा तेरे पचास सैनिकों को भस्‍म कर दे!’ तत्‍काल आकाश से परमेश्‍वर की आग बरसने लगी और आग ने सेना-नायक और पचास सैनिकों को भस्‍म कर दिया।</verse>
				<verse number="13">राजा ने एलियाह के पास पुन: पचास सैनिकों के तीसरे दल को तथा उनके सेना-नायक को भेजा। तीसरा सेना-नायक पहाड़ पर चढ़ा। वह एलियाह के समीप आया। उसने एलियाह के सम्‍मुख घुटने टेके, और उनसे यह निवेदन किया, “हे परमेश्‍वर के जन! कृपाकर, मेरे प्राण को और अपने पचास सेवकों के प्राण को अपनी दृष्‍टि में तुच्‍छ मत समझिए।</verse>
				<verse number="14">देखिए, आकाश से आग बरसी थी। उसने दो सेना-नायकों और उनके पचास-पचास सैनिकों के दल को भस्‍म कर दिया था। अब, कृपाकर, मेरे प्राण को अपनी दृष्‍टि में तुच्‍छ मत समझिए।’</verse>
				<verse number="15">तब प्रभु के दूत ने एलियाह से कहा, ‘सेना-नायक के साथ नीचे उतर। उससे मत डर।’ अत: एलियाह उठे। वह सेना-नायक के साथ नीचे उतरे, और राजा के पास गए।</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने राजा को बताया, ‘प्रभु यों कहता है: क्‍या प्रभु का वचन पूछने के लिए इस्राएली राष्‍ट्र का अपना परमेश्‍वर नहीं है, जो तूने एक्रोन नगर के देवता बअल-जबूल के पास दूतों को भेजा? इसलिए जिस पलंग पर तू पड़ा है, वहाँ से तू नीचे नहीं उतरेगा। तू निश्‍चय ही मरेगा।” ’</verse>
				<verse number="17">यों प्रभु के वचन के अनुसार, जैसा एलियाह ने कहा था, राजा अहज्‍याह की मृत्‍यु हो गई। अहज्‍याह के कोई पुत्र नहीं था। इसलिए उसके स्‍थान पर उसका भाई यहोराम राज्‍य करने लगा। वह यहूदा प्रदेश के राजा योराम के राज्‍यकाल के दूसरे वर्ष में सिंहासन पर बैठा था। योराम यहोशाफट का पुत्र था।</verse>
				<verse number="18">अहज्‍याह के शेष कार्यों का विवरण ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">प्रभु एलियाह को बवण्‍डर के द्वारा स्‍वर्ग में उठाने वाला था। एलियाह और एलीशा ने गिलगाल नगर से प्रस्‍थान किया।</verse>
				<verse number="2">एलियाह ने एलीशा से कहा, ‘प्रभु मुझे बेत-एल नगर को भेज रहा है, इसलिए तू यहीं ठहर।’ पर एलीशा ने उत्तर दिया, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! आपके जीवन की सौगन्‍ध! मैं आपको कदापि अकेला नहीं छोड़ूंगा।’ अत: वे बेत-एल नगर को गए।</verse>
				<verse number="3">बेत-एल नगर के नबियों का दल नगर से बाहर निकला। वे नबी एलीशा के पास आए। उन्‍होंने एलीशा से पूछा, ‘क्‍या तुम यह बात जानते हो कि आज प्रभु तुम्‍हारे गुरु को तुम्‍हारे पास से ऊपर उठाएगा?’ ‘हां, मैं जानता हूं;’ एलीशा ने कहा, ‘पर कृपया, चुप रहो।’</verse>
				<verse number="4">फिर एलियाह ने एलीशा से कहा, ‘प्रभु मुझे यरीहो नगर को भेज रहा है, इसलिए तू यहीं ठहर।’ पर एलीशा ने उत्तर दिया, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! आपके जीवन की सौगन्‍ध! मैं आपको कदापि अकेला नहीं छोड़ूंगा।’ अत: वे यरीहो नगर में आए।</verse>
				<verse number="5">यरीहो नगर के नबियों का दल एलीशा के पास आया। नबियों ने उससे पूछा, ‘क्‍या तुम यह बात जानते हो कि आज प्रभु तुम्‍हारे गुरु को तुम्‍हारे पास से ऊपर उठाएगा? ‘हां, मैं जानता हूं;’ एलीशा ने कहा, ‘पर, कृपया चुप रहो।’</verse>
				<verse number="6">तब एलियाह ने एलीशा से कहा, ‘प्रभु मुझे यर्दन नदी के तट पर भेज रहा है, इसलिए तू यहीं ठहर।’ पर एलीशा ने उत्तर दिया, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! आपके जीवन की सौगन्‍ध! मैं आपको कदापि अकेला नहीं छोड़ूंगा।’ अत: वे दोनों गए।</verse>
				<verse number="7">नबियों के दल के पचास नबी भी उनके साथ गए। एलियाह और एलीशा यर्दन नदी के तट पर खड़े थे। नबी-दल उनसे कुछ दूर खड़ा था।</verse>
				<verse number="8">तब एलियाह ने अपनी चादर ली। उन्‍होंने चादर को ऐंठा और यर्दन नदी के जल पर प्रहार किया। तब जल इधर और उधर दो भागों में बंट गया। वे सूखी भूमि से होकर उस पार जाने लगे।</verse>
				<verse number="9">जब वे नदी पार कर चुके तब एलियाह ने एलीशा से कहा, ‘इसके पहले कि मैं तेरे पास से अलग किया जाऊं, तू मुझसे वर मांग। बोल, मैं तेरे लिए क्‍या करूं?’ एलीशा ने उत्तर दिया, ‘कृपया, मुझे यह वर दीजिए कि मैं आपका उत्तराधिकारी बनूं, और आपके अधिकार और शक्‍ति का दो गुना भाग मुझे प्राप्‍त हो। ’</verse>
				<verse number="10">एलियाह ने कहा, ‘तूने कठिन मांग की। फिर भी, जब मैं तेरे पास से अलग किया जाऊंगा, तब, यदि तू मुझे देख सकेगा तो तेरी मांग पूरी होगी। पर यदि तू मुझे नहीं देख सकेगा तो वह पूरी नहीं होगी।’</verse>
				<verse number="11">वे चलते-चलते बातें कर रहे थे। सहसा एक अग्‍निमय रथ और अग्‍निमय अश्वों ने उन्‍हें अलग कर दिया। एलियाह बवण्‍डर पर सवार होकर स्‍वर्ग को जाने लगे।</verse>
				<verse number="12">एलीशा यह देखता रहा। वह रो-रोकर पुकारता रहा, ‘ओ मेरे पिता! ओ मेरे पिता! ओ इस्राएली राष्‍ट्र के सारथी! ओ हमारे अश्‍वारोही! ’ उसके पश्‍चात् एलियाह उसकी आंखों से ओझल हो गए। एलीशा ने शोक प्रकट करने के लिए अपना अंगरखा पकड़ा, और उसको दो टुकड़ों में फाड़ दिया।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने एलियाह की चादर उठा ली, जो उनके ऊपर से नीचे गिर गई थी। वह यर्दन नदी की ओर लौटे, और उसके तट पर खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="14">उन्‍होंने एलियाह की चादर ली, और उससे यर्दन नदी के जल पर प्रहार किया। उन्‍होंने यह कहा, ‘एलियाह का प्रभु परमेश्‍वर कहां है?’ जब एलीशा ने जल पर प्रहार किया, तब जल इधर और उधर दो भागों में बंट गया। एलीशा उस पार चले गए।</verse>
				<verse number="15">यरीहो नगर के नबियों का दल दूर खड़े-खड़े एलीशा को देख रहा था। उन्‍होंने कहा, ‘एलियाह की आत्‍मा एलीशा पर ठहर गई है। ‘वे एलीशा से भेंट करने के लिए आए। उन्‍होंने भूमि पर गिरकर एलीशा को साष्‍टांग प्रणाम किया।</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने एलीशा से कहा, ‘हमारे पास, पचास महाबली सेवक हैं। आप अनुमति दीजिए कि वे जाएं, और आपके गुरु की खोज करें। यह सम्‍भव है कि प्रभु का आत्‍मा उनको उठाकर ले गया है और उसने उनको किसी पहाड़ पर अथवा घाटी में फेंक दिया हो।’ एलीशा ने कहा, ‘सेवकों को मत भेजो।’</verse>
				<verse number="17">परन्‍तु उन्‍होंने एलीशा पर इतना दबाव डाला कि वह विवश हो गए। एलीशा ने कहा, ‘अच्‍छा, सेवकों को भेज दो।’ अत: नबियों ने पचास सेवक भेजे, जिन्‍होंने तीन दिन तक एलियाह को ढूंढ़ा; पर वह उनको नहीं मिले।</verse>
				<verse number="18">तब वे पचास सेवक एलीशा के पास लौट आए। उस समय एलीशा यरीहो नगर में ठहरे हुए थे। एलीशा उनसे बोले, ‘मैंने तुमसे कहा था न, कि मत जाओ।’</verse>
				<verse number="19">नगर के लोगों ने एलीशा को यह बताया, ‘जैसा हमारे गुरु देख रहे हैं, निस्‍सन्‍देह, इस नगर की स्‍थिति उत्तम है। परन्‍तु पानी खराब है जिसके कारण यहां गर्भपात हो जाता है।’</verse>
				<verse number="20">एलीशा ने आदेश दिया, ‘मेरे पास एक नया चषक लाओ, और उसमें कुछ नमक डालो।’ वे एलीशा के पास चषक लाए।</verse>
				<verse number="21">एलीशा पानी के झरने के पास गए। उन्‍होंने झरने में नमक फेंका और यह कहा, ‘प्रभु यों कहता है: मैंने इस पानी को शुद्ध कर दिया। अब इससे न किसी की मृत्‍यु होगी और न किसी का गर्भपात।’</verse>
				<verse number="22">अत: एलीशा के वचन के अनुसार पानी शुद्ध हो गया। वह आज तक शुद्ध है।</verse>
				<verse number="23">वहां से एलीशा बेत-एल नगर को गए। जब वह पहाड़ी मार्ग पर चढ़ रहे थे तब छोटे-छोटे लड़के नगर से बाहर निकले। वे एलीशा को चिढ़ाने लगे। उन्‍होंने पुकारा, ‘ओ गंजे, ऊपर चढ़ जा! ओ गंजे, ऊपर चढ़ जा!’</verse>
				<verse number="24">एलीशा पीछे मुड़े। उन्‍होंने लड़कों को देखा, और प्रभु के नाम से उन्‍हें शाप दिया। उसी क्षण जंगल से दो रीछनियां निकलीं और उन्‍होंने बयालीस लड़कों को चीर-फाड़ दिया।</verse>
				<verse number="25">वहां से एलीशा कर्मेल पहाड़ को गए। उसके पश्‍चात् वह वहां से सामरी नगर को लौट आए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट के राज्‍यकाल के अठारहवें वर्ष अहाब का पुत्र यहोराम सामरी नगर में इस्राएल प्रदेश पर राज्‍य करने लगा। उसने बारह वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="2">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया। परन्‍तु जैसा उसके पिता और उसकी माता ने किया था वैसा उसने नहीं किया। जो स्‍तम्‍भ बअल देवता के लिए उसके पिता ने प्रतिष्‍ठित किया था, उसको यहोराम ने गिरा दिया।</verse>
				<verse number="3">फिर भी जो पाप यारोबआम बेन नबाट ने इस्राएल प्रदेश की जनता से कराया था, उसी पाप से यहोराम भी चिपका रहा। वह उससे अलग नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="4">मोआब देश का राजा मेशा चारणभूमि का मालिक था। वह इस्राएल प्रदेश के राजा को वार्षिक कर के रूप में एक लाख मेमने, और एक लाख मेढ़ों का ऊन देता था।</verse>
				<verse number="5">परन्‍तु जब अहाब की मृत्‍यु हो गई, तब उसने इस्राएल प्रदेश के विरुद्ध विद्रोह कर दिया।</verse>
				<verse number="6">उसी दिन राजा यहोराम सामरी नगर से बाहर निकला। उसने समस्‍त इस्राएल प्रदेश के सैनिकों को एकत्र किया और युद्ध की तैयारी की।</verse>
				<verse number="7">तत्‍पश्‍चात् उसने यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट को यह सन्‍देश भेजा, ‘मोआब देश के राजा ने मेरे विरुद्ध विद्रोह कर दिया है। क्‍या आप मोआब देश से युद्ध करने के लिए मेरे साथ चलेंगे?’ यहूदा प्रदेश के राजा ने उत्तर भेजा, ‘निस्‍सन्‍देह, मैं आपके साथ जाऊंगा। जो मेरा है, वह आपका है - मैं, मेरी सेना, मेरे रथ।’</verse>
				<verse number="8">फिर उसने पूछा, ‘हम किस मार्ग से चढ़ाई करेंगे?’ यहोराम ने बताया, ‘एदोम देश के निर्जन-मार्ग से।’</verse>
				<verse number="9">यों इस्राएल प्रदेश के राजा, यहूदा प्रदेश के राजा और एदोम देश के राजा ने प्रस्‍थान किया। वे सात दिन तक चक्‍करदार मार्ग पर चलते रहे। तब उनके पास सेना, और वाहनों में जुते पशुओं के लिए पानी नहीं रहा।</verse>
				<verse number="10">इस्राएल प्रदेश के राजा ने कहा, ‘आह! ऐसा दिखाई देता है कि प्रभु ने हम-तीन राजाओं को मोआबी राजा के हाथ में सौंपने के लिए यहां बुलाया है।’</verse>
				<verse number="11">यहोशाफट ने पूछा, ‘क्‍या यहां प्रभु का नबी नहीं है, जिसके माध्‍यम से हम प्रभु से पूछ सकें?’ इस्राएल प्रदेश के एक राज-कर्मचारी ने बताया, ‘यहां एलीशा बेन-शाफट हैं। वह नबी एलियाह के निजी सेवक थे।’</verse>
				<verse number="12">यहोशाफट ने कहा, ‘प्रभु का वचन एलीशा के साथ है।’ अत: इस्राएल प्रदेश का राजा, यहूदा प्रदेश का राजा और एदोम देश का राजा एलीशा के पास गए।</verse>
				<verse number="13">एलीशा ने इस्राएल प्रदेश के राजा से कहा, ‘मेरा आपसे क्‍या काम? आप अपने पिता के नबियों के पास, अपनी मां के नबियों के पास जाइए।’ इस्राएल प्रदेश के राजा ने कहा, ‘नहीं, ऐसा मत कहो। प्रभु ने ही हम-तीन राजाओं को मोआब देश के राजा के हाथ में सौंपने के लिए यहां बुलाया है।’</verse>
				<verse number="14">एलीशा ने कहा, ‘जिस स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की सेवा मैं करता हूं, उस जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! यदि मैं यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट की उपस्‍थिति का सम्‍मान न करता तो मैं आंख उठाकर भी आपकी ओर न देखता, मैं आपका मुंह भी न देखता।</verse>
				<verse number="15">खैर, अब मेरे पास वीणा बजाने वाले को लाओ।’ जब वीणा-वादक ने वीणा बजाई, तब प्रभु की शक्‍ति एलीशा पर उतरी।</verse>
				<verse number="16">एलीशा ने कहा, ‘प्रभु यों कहता है: “मैं इस घाटी को जलाशयों से भर दूंगा।”</verse>
				<verse number="17">प्रभु यों कहता है: “तुम न वर्षा को देखोगे, और न हवा को। यह घाटी पानी से भर जाएगी। तब तुम, तुम्‍हारे सैनिक और तुम्‍हारे वाहन-पशु पानी पीएंगे।”</verse>
				<verse number="18">प्रभु की दृष्‍टि में यह साधारण बात है। वह मोआब देश को तुम्‍हारे हाथ में सौंप देगा,</verse>
				<verse number="19">और तुम सब किलाबन्‍द नगरों को, और सब प्रमुख नगरों को ध्‍वस्‍त कर दोगे। तुम उसके समस्‍त उत्तम वृक्षों को काट दोगे। तुम उसके झरनों को पूर दोगे। तुम उसके उपजाऊ खेतों में पत्‍थर बिखेर कर उनको अनुपजाऊ बना दोगे।’</verse>
				<verse number="20">दूसरे दिन सबेरे, बलि-अर्पण के समय, एदोम देश की दिशा से पानी उमड़ा और सारा देश पानी से भर गया।</verse>
				<verse number="21">मोआब देश के लोगों ने सुना कि राजा उनसे युद्ध करने के लिए आए हैं। अत: छोटे से बड़े तक, सब पुरुष, जो शस्‍त्र धारण कर सकते थे, बुलाए गए। वे सीमा-चौकी पर नियुक्‍त किए गए।</verse>
				<verse number="22">वे सबेरे सोकर उठे। सूर्य की किरणें जल पर पड़ीं। मोआबी सैनिकों को जल दूर से रक्‍त के समान दिखाई दिया।</verse>
				<verse number="23">उन्‍होंने कहा, ‘यह खून है! राजाओं ने निश्‍चय ही आपस में युद्ध किया, और एक-दूसरे का वध कर दिया। मोआबियो! अब लूट पर टूट पड़ो!’</verse>
				<verse number="24">जब वे इस्राएली सेना के शिविर के समीप आए तब इस्राएली सैनिक उठे, और उन्‍होंने मोआबियों पर आक्रमण कर दिया। मोआबी सैनिक उनके सम्‍मुख से भागे। इस्राएली सैनिक आगे बढ़ते गए, और मोआबियों को काटते गए।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने उनके नगरों को खण्‍डहर कर दिया। प्रत्‍येक इस्राएली सैनिक ने उनके उपजाऊ खेतों पर एक-एक पत्‍थर फेंका, और उनको पत्‍थरों से पाट दिया। उन्‍होंने पानी के झरनों को पूर दिया। उनके उत्तम वृक्ष काट डाले। अन्‍त में राजधानी कीर-हरेशेत ही शेष रही। पर उनको भी गोफन चलाने वाले इस्राएली सैनिकों ने घेर लिया, और नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="26">जब मोआब के राजा ने देखा कि वह युद्ध हार रहा है तब उसने अपने साथ सात सौ तलवारधारी सैनिक लिये और शत्रु-सेना को चीरता हुआ एदोम देश के राजा तक पहुंचने का प्रयत्‍न करने लगा। परन्‍तु वह पहुंच न सका।</verse>
				<verse number="27">तत्‍पश्‍चात् उसने युवराज को लिया, जो उसके स्‍थान पर राज्‍य करने वाला था, और नगर के परकोटे पर उसको अग्‍नि-बलि के रूप में चढ़ाया। तब इस्राएली सेना पर बड़ा प्रकोप हुआ। वे मोआब के राजा के पास से पीछे हट गए, और अपने देश को लौट गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">एक बार नबी-संघ के किसी नबी की विधवा ने एलीशा की दुहाई दी। विधवा ने कहा, ‘आपके सेवक, मेरे पति की मृत्‍यु हो गई है। आप जानते हैं कि मेरे पति प्रभु की कितनी भक्‍ति करते थे। अब, सूदखोर मेरे दो पुत्रों को लेने और उनको गुलाम बनाने के लिए आया है।’</verse>
				<verse number="2">एलीशा ने उससे पूछा, ‘तुम्‍हारे लिए क्‍या करूं? मुझे बताओ, तुम्‍हारे घर में क्‍या है?’ विधवा ने कहा, ‘आपकी सेविका के पास, तेल की एक कुप्‍पी के अतिरिक्‍त कुछ नहीं है।’</verse>
				<verse number="3">एलीशा ने कहा, ‘जाओ, और अपने सब पड़ोसियों के बर्तन मांगो। वे बर्तन खाली हों और कम न हों।</verse>
				<verse number="4">तत्‍पश्‍चात् तुम अपने पुत्रों के साथ घर में आना। घर का द्वार भीतर से बन्‍द करना। उसके बाद उन सब बर्तनों में तेल उण्‍डेलना। जब एक बर्तन तेल से भर जाए तब उसको अलग रख देना। ऐसा ही सब बर्तनों के साथ करना।’</verse>
				<verse number="5">विधवा एलीशा के पास से घर चली गई। उसने पुत्रों के भीतर आने के बाद द्वार बन्‍द कर लिया। पुत्र उसके पास बर्तन लाते गए, और वह उनमें तेल उण्‍डेलती गई।</verse>
				<verse number="6">जब सब बर्तन तेल से भर गए तब उसने अपने एक पुत्र से कहा, ‘मेरे पास और बर्तन ला।’ पुत्र ने कहा, ‘अब और बर्तन नहीं हैं।’ तेल बहना तत्‍काल बन्‍द हो गया।</verse>
				<verse number="7">विधवा परमेश्‍वर के जन एलीशा के पास आई। उसने उनको यह सब बताया। एलीशा ने कहा, ‘जाओ, तेल को बेच दो, और उससे अपना कर्ज चुका दो। बचे हुए तेल से तुम्‍हारा और तुम्‍हारे पुत्रों का जीवन-निर्वाह हो सकता है।’</verse>
				<verse number="8">एक दिन एलीशा शूनेम नगर से गुजरे। वहां एक धनवान महिला रहती थी। उसने एलीशा को भोजन के लिए विवश किया। इस घटना के बाद जब-जब एलीशा उस मार्ग से गुजरते थे, वह भोजन करने के लिए वहां रुक जाते थे।</verse>
				<verse number="9">एक दिन महिला ने अपने पति से कहा, ‘देखो, मैं जानती हूं कि यह व्यक्‍ति जो हमारे पास निरन्‍तर आया करते हैं, परमेश्‍वर के पवित्र जन हैं।</verse>
				<verse number="10">क्‍यों न हम उनके लिए अपने मकान की छत पर एक छोटी बरसाती बना दें। हम वहां उनके लिए एक पलंग, एक मेज, एक कुर्सी और एक दीया रख देंगे। जब-जब वह हमारे पास आएंगे, वह उसमें ठहरेंगे।’</verse>
				<verse number="11">एक दिन एलीशा वहां आए। वह बरसाती में गए और वहां लेट गए।</verse>
				<verse number="12">एलीशा ने अपने सेवक गेहजी से कहा, ‘महिला को बुला।’ सेवक ने शूनेमवासी महिला को बुलाया। वह आई और एलीशा के सम्‍मुख खड़ी हो गई।</verse>
				<verse number="13">एलीशा ने अपने सेवक से कहा, ‘इनसे कह: देखो, तुमने हमारी सुविधा के लिए इतनी चिन्‍ता की। अब तुम्‍हारे लिए क्‍या करना चाहिए? क्‍या तुम चाहती हो कि तुम्‍हारे लिए महाराज अथवा सेनापति से सिफारिश की जाए?’ शूनेमवासी महिला बोली, ‘मैं अपने निज लोगों के मध्‍य रहते हुए सन्‍तुष्‍ट हूँ।’</verse>
				<verse number="14">एलीशा ने अपने सेवक से पूछा, ‘इस महिला के लिए क्‍या करना चाहिए?’ गेहजी ने बताया, ‘इसको पुत्र नहीं हुआ और इसका पति भी वृद्ध है।’</verse>
				<verse number="15">एलीशा ने कहा, ‘महिला को बुला।’ गेहजी ने फिर उसको बुलाया। वह आई और द्वार पर खड़ी हो गई।</verse>
				<verse number="16">एलीशा ने कहा, ‘अगले वर्ष इसी समय तुम्‍हारी गोद में एक पुत्र खेलेगा।’ पर महिला ने कहा, ‘नहीं, नहीं, मेरे स्‍वामी, ओ परमेश्‍वर के जन! कृपया, अपनी सेविका से झूठ मत बोलिए!’</verse>
				<verse number="17">जैसा एलीशा ने कहा था, वैसा ही हुआ। शूनेमवासी महिला गर्भवती हुई। अगले वर्ष नियत समय पर उसको पुत्र उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="18">शूनेमवासी महिला का पुत्र बड़ा हुआ। एक दिन वह अपने पिता के पास गया, जो फसल काटने वालों के साथ था।</verse>
				<verse number="19">उसने अपने पिता से कहा, ‘पिताजी, मेरा सिर! आह, मेरा सिर!’ पिता ने अपने सेवक से कहा, ‘इसे इसकी मां के पास ले जाओ।’</verse>
				<verse number="20">सेवक ने बालक को उठाया, और उसको उसकी मां के पास ले गया। बालक दोपहर तक अपनी मां की गोद में बैठा रहा। तत्‍पश्‍चात् वह मर गया।</verse>
				<verse number="21">बालक की मां एलीशा की बरसाती में गई। उसने उनके पलंग पर बालक को लिटा दिया। तत्‍पश्‍चात् वह कमरे से बाहर निकली और द्वार बन्‍द कर दिया।</verse>
				<verse number="22">उसने अपने पति को बुलाया, और उससे कहा, ‘एक सेवक और एक गधे को मेरे पास भेजिए, जिससे मैं शीघ्र ही परमेश्‍वर के जन के पास जाऊं और तुरन्‍त लौट सकूं।’</verse>
				<verse number="23">उसके पति ने कहा, ‘तुम आज ही उनके पास क्‍यों जाना चाहती हो? आज न नवचन्‍द्र पर्व है, और न विश्राम-दिवस।’ परन्‍तु उसने कहा, ‘कल्‍याण ही होगा।’</verse>
				<verse number="24">वह गधे पर सवार हुई। उसने अपने सेवक को आदेश दिया, ‘हांक! तेज चल! जब तक मैं तुझे धीरे हांकने को न कहूंगी तब तक तू धीरे मत हांकना।’</verse>
				<verse number="25">यों वह चली गई। वह कर्मेल पर्वत पर परमेश्‍वर के जन एलीशा के पास पहुंची। जब परमेश्‍वर के जन एलीशा ने उसे दूर से देखा तब उन्‍होंने अपने सेवक गेहजी से कहा, ‘देख, शूनेमवासी महिला आ रही है।</verse>
				<verse number="26">तू उससे भेंट करने के लिए दौड़ कर जा। तू उससे यह पूछना, “तुम सकुशल तो हो? तुम्‍हारे पति सकुशल हैं? तुम्‍हारा पुत्र सकुशल है?” शूनेमवासी महिला ने कहा, ‘सब सकुशल है।’</verse>
				<verse number="27">वह कर्मेल पर्वत पर पहुंची। उसने परमेश्‍वर के जन एलीशा के पैर पकड़ लिए। गेहजी उसको बलपूर्वक हटाने लगा। परन्‍तु परमेश्‍वर के जन एलीशा ने गेहजी से कहा, ‘इनको छोड़ दे। इनके प्राण व्‍याकुल हैं। किन्‍तु प्रभु ने मुझसे यह बात छिपा रखी है। उसने मुझ पर प्रकट नहीं किया।’</verse>
				<verse number="28">शूनेमवासी महिला ने कहा, ‘क्‍या मैंने स्‍वामी से पुत्र मांगा था? क्‍या मैंने यह नहीं कहा था, “मुझे धोखा मत दीजिए”?’</verse>
				<verse number="29">एलीशा ने गेहजी से कहा, ‘तू तुरन्‍त तैयार हो। अपने हाथ में मेरी सोंटी ले, और अविलम्‍ब जा। यदि मार्ग में तुझे कोई परिचित व्यक्‍ति मिलेगा, तो तू उसका कुशल-मंगल पूछने के लिए मत रुकना। यदि मार्ग में कोई व्यक्‍ति तेरा कुशल-मंगल पूछेगा तो तू उत्तर देने के लिए मत रुकना। तू बालक के मुख पर मेरी सोंटी रख देना।’</verse>
				<verse number="30">बालक की मां ने कहा, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! आपके प्राण की सौगन्‍ध! मैं आपको नहीं छोड़ूंगी आप मेरे साथ चलिए।’ अत: एलीशा उठे और उसके साथ गए।</verse>
				<verse number="31">गेहजी एलीशा और बालक की मां से पहले चला गया। उसने बालक के मुख पर सोंटी रखी। किन्‍तु न कोई आवाज सुनाई दी, और न जीवन का कोई लक्षण दिखाई दिया। अत: वह एलीशा से मिलने के लिए लौटा। उसने एलीशा को बताया, ‘बालक जीवित नहीं हुआ।’</verse>
				<verse number="32">एलीशा ने घर में प्रवेश किया। उन्‍होंने देखा कि बालक मर गया है और उनके पलंग पर पड़ा है।</verse>
				<verse number="33">वह कमरे में आए। उन्‍होंने भीतर से द्वार बन्‍द कर लिया। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने प्रभु से प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="34">तब वह पलंग पर चढ़े, और बालक पर यों लेट गए कि उनका मुंह बालक के मुंह पर, उनकी आंखें बालक की आंखों पर और उनकी हथेली बालक की हथेली पर हो गई। वह बालक के शरीर पर पसर गए। बालक का शरीर गर्म होने लगा।</verse>
				<verse number="35">एलीशा उठे। उन्‍होंने पलंग से उतरकर कमरे में एक बार चहलकदमी की। वह पलंग पर पुन: चढ़े, और बालक के शरीर पर पसर गए। तब बालक ने सात बार छींका, और अपनी आँखें खोल दीं।</verse>
				<verse number="36">एलीशा ने गेहजी को बुलाया। उन्‍होंने उससे कहा, ‘बालक की मां को बुला।’ गेहजी ने उसे बुलाया। वह एलीशा के पास आई। एलीशा ने कहा, ‘अपने पुत्र को उठा ले।’</verse>
				<verse number="37">बालक की मां कमरे के भीतर गई, और एलीशा के पैरों पर गिर पड़ी। उसने भूमि पर लेटकर उनको साष्‍टांग प्रणाम किया। तत्‍पश्‍चात् उसने अपने पुत्र को उठाया, और कमरे से बाहर चली गई।</verse>
				<verse number="38">एलीशा गिलगाल नगर को लौट गए। उस समय देश में अकाल था। एक दिन नबियों का दल एलीशा के सम्‍मुख बैठा था। एलीशा ने अपने सेवक से कहा, ‘चूल्‍हे पर हण्‍डा चढ़ा, और नबियों के लिए भोजन तैयार कर।’</verse>
				<verse number="39">अत: एक सेवक साग-भाजी तोड़ने के लिए खेत में गया। वहां उसे एक बनैली लता मिली। उसने उससे गोद भर इंद्रायन तोड़ लिए। वह नहीं जानता था कि ये फल क्‍या हैं। वह लौटा। उसने उनको काटा, और हण्‍डे में डाल दिया।</verse>
				<verse number="40">सेवकों ने नबियों के खाने के लिए भोजन परोसा। जब नबियों ने साग खाया तब वे चिल्‍ला पड़े, ‘ओ परमेश्‍वर के जन! हण्‍डे में मौत है!’ वे भोजन न खा सके।</verse>
				<verse number="41">एलीशा ने कहा, ‘आटा लाओ।’ एलीशा ने हण्‍डे में आटा फेंका और यह कहा, ‘अब लोगों को भोजन परोसो, और उनको खाने दो।’ अब हण्‍डे में कोई हानिकारक वस्‍तु नहीं रह गई थी।</verse>
				<verse number="42">एक दिन एक किसान बअल-शालीशा गांव से आया। वह परमेश्‍वर के जन के पास प्रथम उपज की जौ की बीस रोटियां, और अपनी हथेली में हरी बालें लाया था। एलीशा ने अपने सेवक से कहा, ‘लोगों को यह परोस दे। वे इसको खाएं।’</verse>
				<verse number="43">परन्‍तु एलीशा के सेवक ने कहा, ‘मैं सौ आदमियों के सामने इतना थोड़ा भोजन कैसे परोस सकता हूं?’ एलीशा ने अपने कथन को दुहराया, ‘लोगों को खाने के लिए यह परोस दे। प्रभु यों कहता है: “लोगों के खाने के पश्‍चात् भी यह बच जाएगा।” ’</verse>
				<verse number="44">अत: सेवक ने लोगों के सामने उसको परोस दिया। लोगों ने उसको खाया। वह खाने के बाद भी बच गया, जैसा प्रभु ने कहा था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">नामान सीरिया देश के राजा का सेनापति था। वह अपने स्‍वामी की दृष्‍टि में महान् पुरुष था। उस पर राजा की विशेष कृपा थी; क्‍योंकि प्रभु ने उसके माध्‍यम से सीरिया देश को विजय प्रदान की थी। नामान महाबली था; किन्‍तु वह कुष्‍ठ-रोगी था।</verse>
				<verse number="2">सीरिया देश के सैनिक इस्राएल प्रदेश पर छापा मारते थे। एक बार वे छापा के दौरान इस्राएल प्रदेश से एक छोटी लड़की को पकड़ कर ले गए। वह नामान की पत्‍नी की सेवा करने लगी।</verse>
				<verse number="3">एक दिन उसने अपनी मालकिन से कहा, ‘भला होता कि हमारे मालिक सामरी नगर में रहने वाले नबी के सम्‍मुख जाते। नबी मालिक को उनके कुष्‍ठ-रोग से स्‍वस्‍थ कर सकते हैं।’</verse>
				<verse number="4">अत: नामान अपने स्‍वामी, राजा के पास गया। उसने राजा को बताया कि इस्राएल प्रदेश की लड़की यह बात कहती है।</verse>
				<verse number="5">सीरिया देश के राजा ने कहा, ‘तुम अभी चले जाओ। मैं इस्राएल प्रदेश के राजा को एक पत्र भेज दूंगा’। अत: नामान ने प्रस्‍थान किया। वह अपने साथ लगभग तीन सौ पचास किलो चांदी, सत्तर किलो सोना और दस जोड़ी राजसी वस्‍त्र ले गया।</verse>
				<verse number="6">वह इस्राएल प्रदेश के राजा के पास पत्र लाया, जिसमें यह लिखा था, ‘जब यह पत्र तुम्‍हारे पास पहुंचेगा, तब तुम समझ लेना कि मैंने अपने सेवक नामान को तुम्‍हारे पास भेजा है। तुम उसे उसके कुष्‍ठ-रोग से स्‍वस्‍थ कर देना।’</verse>
				<verse number="7">जब इस्राएल प्रदेश के राजा ने यह पत्र पढ़ा, तब उसने संकट और घृणा को प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़े और यह कहा, ‘क्‍या मैं ईश्‍वर हूं, जो प्राण लेता और प्राण देता है! देखो, इस आदमी ने मेरे पास सन्‍देश भेजा है कि मैं इस मनुष्‍य को उसके कोढ़ से स्‍वस्‍थ करूं! इसकी बात सुनो, ध्‍यान दो, और देखो कि सीरिया देश का राजा किस प्रकार मुझसे युद्ध करने का बहाना ढूंढ़ रहा है।’</verse>
				<verse number="8">जब परमेश्‍वर के जन एलीशा ने सुना कि इस्राएल प्रदेश के राजा ने अपने वस्‍त्र फाड़ दिए, तब उन्‍होंने राजा को यह सन्‍देश भेजा: ‘महाराज, आपने अपने वस्‍त्र क्‍यों फाड़े? सेनापति को मेरे पास आने दीजिए। तब उसे अनुभव होगा कि इस्राएल प्रदेश में एक नबी है।’</verse>
				<verse number="9">अत: नामान अपने घोड़ों और रथों के साथ आया। वह एलीशा के घर के द्वार पर खड़ा हो गया।</verse>
				<verse number="10">एलीशा ने सन्‍देशवाहक के मुंह से उसको यह सन्‍देश भेजा, ‘जाओ, यर्दन नदी के जल में सात बार स्‍नान करो। तुम्‍हरी त्‍वचा पहले-जैसी हो जाएगी, और तुम शुद्ध हो जाओगे।’</verse>
				<verse number="11">परन्‍तु नामान नाराज हुआ। उसने कहा, ‘मैं यह सोचता था कि नबी घर से बाहर निकलेगा। वह मेरे पास खड़ा होगा। वह अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम का आह्‍वान करेगा। वह मेरे शरीर के दागों पर अपना हाथ फेरेगा, और कुष्‍ठ-रोग से मुझे स्‍वस्‍थ करेगा।</verse>
				<verse number="12">क्‍या दमिश्‍क नगर की अबाना और फरपर नदियों का जल इस्राएल प्रदेश के सम्‍पूर्ण जल से उत्तम नहीं है? क्‍या मैं उन नदियों में स्‍नान करके शुद्ध नहीं हो सकता?’ नामान मुड़ा और क्रोध में उफनता हुआ चला गया।</verse>
				<verse number="13">नामान के कर्मचारी उसके समीप आए। उन्‍होंने नामान से कहा, ‘हमारे पिता, यदि नबी ने आपको कोई बड़ा काम करने को कहा होता तो क्‍या आप उसको नहीं करते? उनका यह कथन, “स्‍नान करो और शुद्ध हो जाओ।” कितना सहज है।’</verse>
				<verse number="14">अत: नामान यर्दन नदी के तट पर गया। वहां उसने परमेश्‍वर के जन एलीशा के कथन के अनुसार, यर्दन नदी के जल में सात डुबकी लगाई। तब उसकी त्‍वचा पुन: शिशु की त्‍वचा के समान चिकनी हो गई, और वह शुद्ध हो गया।</verse>
				<verse number="15">तब नामान अपने दल-बल के साथ परमेश्‍वर के जन एलीशा के पास लौटा। वह उनके सम्‍मुख खड़ा हुआ और उसने यह कहा, ‘अब मुझे अनुभव हुआ कि इस्राएल प्रदेश के अतिरिक्‍त पृथ्‍वी के किसी भी देश में परमेश्‍वर नहीं है। अत: अब अपने सेवक की ओर से यह भेंट स्‍वीकार कीजिए।’</verse>
				<verse number="16">परन्‍तु एलीशा ने कहा, ‘जीवन्‍त परमेश्‍वर की सौगन्‍ध, जिसकी सेवा मैं करता हूं! मैं कुछ भी भेंट स्‍वीकार नहीं करूंगा।’ नामान ने बहुत अनुनय-विनय की, किन्‍तु एलीशा ने अस्‍वीकार कर दिया।</verse>
				<verse number="17">अन्‍त में नामान ने कहा, ‘यदि आप भेंट स्‍वीकार नहीं करते तो मुझे दो खच्‍चरों पर यहां की मिट्टी ले जाने दीजिए। अब से मैं, आपका सेवक, प्रभु परमेश्‍वर के अतिरिक्‍त अन्‍य देवता को अग्‍नि-बलि अथवा पशु-बलि अर्पित नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="18">मेरे इस कार्य के लिए प्रभु अपने सेवक को क्षमा करे: जब मेरे महाराज रिम्‍मोन देवता के मन्‍दिर में जाएंगे और वहां मेरे हाथों का सहारा लेकर उसको साष्‍टांग प्रणाम करेंगे, तब मुझे भी रिम्‍मोन देवता के मन्‍दिर में साष्‍टांग प्रणाम करना पड़ेगा। प्रभु अपने सेवक को उसके इस कार्य के लिए क्षमा करे।’</verse>
				<verse number="19">एलीशा ने उससे कहा, ‘सकुशल चले जाओ।’ जब नामान उससे कुछ दूर चला गया</verse>
				<verse number="20">तब परमेश्‍वर के जन एलीशा के सेवक गेहजी ने यह सोचा, ‘मेरे गुरु ने इस सीरियाई नामान को यों ही छोड़ दिया। जो भेंट वह लाया था, उसको उन्‍होंने अपने हाथ से स्‍वीकार नहीं किया। जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! मैं उसके पीछे दौड़कर जाऊंगा, और उससे कुछ भेंट लूंगा।’</verse>
				<verse number="21">अत: गेहजी ने नामान का पीछा किया। जब नामान ने देखा कि कोई व्यक्‍ति उसके पीछे दौड़ता हुआ आ रहा है, तब वह अपने रथ से नीचे उतरा। वह गेहजी से मिला। उसने उससे पूछा, ‘सब सकुशल है?’</verse>
				<verse number="22">गेहजी ने कहा, ‘सब सकुशल है। मेरे गुरुजी ने आप से यह कहने के लिए मुझे भेजा है, “अभी-अभी मेरे पास एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश से नबी-संघ के दो युवा नबी आए हैं। कृपया, पैंतीस किलो चांदी, और दो जोड़े राजसी वस्‍त्र दीजिए।” ’</verse>
				<verse number="23">नामान ने कहा, ‘अवश्‍य! पैंतीस किलो ही क्‍यों, सत्तर किलो ले जाओ।’ नामान ने उस पर दबाव डाला कि वह सत्तर किलो चांदी ले ले। अत: नामान ने दो बोरों में सत्तर किलो चांदी, और दो जोड़े राजसी वस्‍त्र रखे, और उनको अपने दो सेवकों पर लाद दिया। वे उनको लादकर गेहजी के आगे-आगे ले गए।</verse>
				<verse number="24">गेहजी पहाड़ी पर पहुंचा। उसने सेवकों के हाथ से बोरे और वस्‍त्र ले लिए, और उनको अपने घर में रख दिया। उसके बाद उसने सेवकों को भेज दिया। सेवक चले गए।</verse>
				<verse number="25">गेहजी भीतर गया और अपने गुरु के सम्‍मुख खड़ा हुआ। एलीशा ने उससे पूछा, ‘गेहजी, तू कहां गया था?’ उसने उत्तर दिया, ‘आपका सेवक कहीं नहीं गया था।’</verse>
				<verse number="26">एलीशा ने उससे कहा, ‘सेनापति तुझसे भेंट करने के लिए रथ से उतरा था। क्‍या यह बात मेरे हृदय से छिपी है? यह सच है कि अब तेरे पास रुपया-पैसा हो गया, और तू उससे बाग-बगीचे, जैतून के कुंज, अंगूर-उद्यान, भेड़-बकरी, गाय-बैल, दास-दासियां खरीद सकता है।</verse>
				<verse number="27">किन्‍तु नामान का कुष्‍ठ-रोग तुझे और तेरे वंशजों को सदा लगा रहेगा।’ गेहजी उसी क्षण बर्फ के समान सफेद कोढ़ी हो गया। वह एलीशा के सम्‍मुख से बाहर चला गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">एक दिन नबियों के दल ने एलीशा से कहा, ‘यह स्‍थान, जहां हम आपकी छत्र-छाया में निवास कर रहे हैं, हमारे लिए पर्याप्‍त नहीं है।</verse>
				<verse number="2">अत: आइए, हम यर्दन नदी के तट पर चलें। वहां हममें से प्रत्‍येक व्यक्‍ति एक-एक बल्‍ली काटेगा, और वहां हम अपनी झोपड़ियां बनाएंगे।’ एलीशा ने कहा, ‘जाओ।’</verse>
				<verse number="3">परन्‍तु एक नबी ने निवेदन किया, ‘कृपया, आप अपने शिष्‍यों के साथ, हमारे साथ, चलिए।’ एलीशा बोले, ‘मैं तुम्‍हारे साथ चलूंगा।’</verse>
				<verse number="4">वह नबियों के साथ गए। वे यर्दन नदी के तट पर आए। उन्‍होंने पेड़ काटना आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="5">जब एक नबी बल्‍ली को काटकर गिरा रहा था, तब अचानक उसकी कुल्‍हाड़ी की फाल बेंट से निकलकर यर्दन नदी के पानी में गिर गई। वह चिल्‍लाया, ‘ओह! गुरुजी, यह कुल्‍हाड़ी उधार की थी।’</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर के जन एलीशा ने पूछा, ‘किस स्‍थान पर कुल्‍हाड़ी गिरी है?’ नबी ने एलीशा को स्‍थान दिखाया। एलीशा ने लकड़ी का एक टुकड़ा काटा, और उसको उस स्‍थान पर फेंक दिया, और यों फाल के लोहे को पानी पर तैरा दिया।</verse>
				<verse number="7">तब एलीशा ने कहा, ‘उसको उठा लो।’ नबी ने अपना हाथ बढ़ाया, और उसको उठा लिया।</verse>
				<verse number="8">एक बार सीरिया देश का राजा इस्राएल प्रदेश के राजा से युद्ध कर रहा था। उसने अपने दरबारियों से विचार-विमर्श किया। उसने कहा, ‘हम अमुक-अमुक स्‍थान पर धावा करेंगे।’</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु परमेश्‍वर के जन एलीशा ने इस्राएल के राजा को सावधान कर दिया। उन्‍होंने यह सन्‍देश भेजा, ‘सावधान! आप इस स्‍थान से मत गुजरना। यहां सीरियाई सैनिक घात में बैठे हैं।’</verse>
				<verse number="10">अत: इस्राएल के राजा ने उस स्‍थान में सैनिक भेज दिए, जिसके विषय में परमेश्‍वर के जन एलीशा ने उसको बताया था। यों एलीशा राजा को सावधान करते थे। राजा ने अनेक बार वहां युद्ध में अपने प्राण बचाए।</verse>
				<verse number="11">इस बात से सीरिया देश के राजा का हृदय बहुत बेचैन हो गया। उसने अपने दरबारियों को बुलाया। उसने दरबारियों से कहा, ‘क्‍या तुम मुझे उस आदमी का नाम नहीं बताओगे, जिसने इस्राएल प्रदेश के राजा के लिए मेरे साथ विश्‍वासघात किया है?’</verse>
				<verse number="12">एक दरबारी ने कहा, ‘महाराज, हमारे स्‍वामी, हममें से किसी ने भी विश्‍वासघात नहीं किया। परन्‍तु इस्राएल प्रदेश में एलीशा नामक एक नबी है। वह इस्राएल प्रदेश के राजा को वे तमाम बातें भी बता देता है, जो आप अपने शयनागार में कहते हैं!’</verse>
				<verse number="13">राजा ने आदेश दिया, ‘जाओ, और देखो कि वह इस समय कहां है। मैं सैनिक भेजकर उसको पकड़ूंगा।’ तब उसको बताया गया कि नबी एलीशा दोतान नगर में हैं।</verse>
				<verse number="14">अत: सीरियाई राजा ने वहां घोड़ों और रथों के अतिरिक्‍त एक विशाल सेना भी भेजी। वे रात के समय आए, और उन्‍होंने दोतान नगर को घेर लिया।</verse>
				<verse number="15">परमेश्‍वर के जन एलीशा प्रात:काल सोकर उठे। वह बाहर निकले। उन्‍होंने देखा कि घोड़ों, और रथों के साथ सेना ने नगर को चारों ओर से घेर लिया है। एलीशा के सेवक ने उनसे कहा, ‘हाय! गुरुजी, अब हम क्‍या करें?’</verse>
				<verse number="16">एलीशा ने कहा, ‘तू मत डर! जो हमारे साथ हैं, वे उनसे अधिक हैं जो शत्रु-सेना के साथ हैं।’</verse>
				<verse number="17">तब एलीशा ने यह प्रार्थना की, ‘हे प्रभु, इस युवक की आंखों को खोल दे, और यह देखने लगे।’ अत: प्रभु ने एलीशा के सेवक की आंखें खोल दीं और उसने देखा कि एलीशा के चारों ओर अग्‍निमय अश्‍व और रथ हैं जिनसे पहाड़ भर गया है।</verse>
				<verse number="18">सीरियाई सेना एलीशा के पास पहुंची। एलीशा ने प्रभु से यह प्रार्थना की, ‘प्रभु सीरियाई राष्‍ट्र के इन सैनिकों पर प्रहार कर, और इन्‍हें अन्‍धा कर दे।’ अत: प्रभु ने एलीशा की प्रार्थना के अनुसार उन पर प्रहार किया, और उन्‍हें अन्‍धा कर दिया।</verse>
				<verse number="19">तब एलीशा ने उनसे कहा, ‘यह मार्ग नहीं है। यह नगर नहीं है। मेरे पीछे आओ। जिस आदमी को तुम ढूंढ़ रहे हो, मैं तुम्‍हें उसके पास ले जाऊंगा।’ एलीशा उनको सामरी नगर ले गए।</verse>
				<verse number="20">जैसे ही उन्‍होंने सामरी नगर में प्रवेश किया, एलीशा ने यह प्रार्थना की, ‘हे प्रभु, इन सैनिकों की आंखों को खोल दे, और ये देखने लगें।’ अत: प्रभु ने उनकी आंखें खोल दीं, और वे देखने लगे। उन्‍होंने देखा कि वे सामरी नगर के मध्‍य में हैं।</verse>
				<verse number="21">इस्राएल के राजा ने सीरियाई सैनिकों को देखा। उसने एलीशा से पूछा, ‘पिता, क्‍या मैं इनका वध कर दूं?’</verse>
				<verse number="22">एलीशा ने उत्तर दिया, ‘नहीं, आप इनका वध मत करना। क्‍या आप उन सैनिकों का वध करते हैं, जिनको आप तलवार और धनुष के बल पर बन्‍दी बनाते हैं? इनके सम्‍मुख जल और रोटी परोसो, ताकि ये खाएं-पीएं और अपने महाराज के पास लौट जाएं।’</verse>
				<verse number="23">अत: इस्राएल के राजा ने सीरियाई सैनिकों के लिए भव्‍य भोज का आयोजन किया। उन्‍होंने खाया-पीया। तत्‍पश्‍चात् इस्राएल प्रदेश के राजा ने उनको विदा कर दिया। वे अपने राजा के पास लौट गए। इस घटना के बाद सीरियाई सेना के छापामार सैनिकों ने फिर इस्राएल प्रदेश पर छापा नहीं मारा।</verse>
				<verse number="24">कुछ समय पश्‍चात् सीरिया देश के राजा बेन-हदद ने अपनी समस्‍त सेना को युद्ध के लिए तैयार किया, और सामरी नगर पर आक्रमण कर दिया। उसने सामरी नगर की घेराबन्‍दी कर ली।</verse>
				<verse number="25">घेराबन्‍दी के कारण नगर में भयंकर अकाल फैल गया। यहां तक कि सामरी नगर में एक गधे के सिर की कीमत चांदी के अस्‍सी सिक्‍के, और आधा-लिटर कबूतर की बीट की कीमत चांदी के पांच सिक्‍के हो गई!</verse>
				<verse number="26">एक दिन इस्राएल प्रदेश का राजा नगर के परकोटे पर से गुजर रहा था। तब एक स्‍त्री ने उसकी दुहाई दी, ‘ओ महाराज, हमारे मालिक, हमारी सहायता कीजिए।’</verse>
				<verse number="27">राजा ने कहा, ‘जब प्रभु ही तुम्‍हारी सहायता नहीं कर रहा है, तब मैं कहां से तुम्‍हारी सहायता करूं? क्‍या खलियान से, अथवा अंगूर पेरने के कोल्‍हू से?’</verse>
				<verse number="28">राजा ने फिर उससे पूछा, ‘तुम्‍हें क्‍या कष्‍ट है?’ उसने बताया, ‘इस स्‍त्री ने मुझसे कहा, “अपना बच्‍चा मुझे दो, ताकि हम आज उसको खाएं। कल हम-दोनों मेरा बच्‍चा खाएंगे।”</verse>
				<verse number="29">इसलिए मैंने और इस स्‍त्री ने मेरे बच्‍चे का मांस पकाया, और हमने उसको खाया। दूसरे दिन मैंने इससे कहा, “अब तुम मुझे अपना बच्‍चा दो, ताकि हम-दोनों उसको खाएं।” परन्‍तु इस स्‍त्री ने अपने बच्‍चे को छिपा लिया।’</verse>
				<verse number="30">जब राजा ने स्‍त्री के ये शब्‍द सुने तब उसने दु:ख और चिन्‍ता प्रकट करने के लिए तत्‍काल अपने वस्‍त्र फाड़ दिए। वह नगर के परकोटे पर चल रहा था। लोगों ने देखा कि महाराज शोक और पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए शरीर पर टाट का वस्‍त्र पहिने हुए हैं!</verse>
				<verse number="31">राजा ने कहा, ‘यदि मैं आज एलीशा बेन-शाफट का सिर उसके धड़ से अलग नहीं करूंगा तो परमेश्‍वर मेरे साथ भी यही व्‍यवहार करे, वरन् वह इससे भी अधिक कठोर व्‍यवहार करे!’</verse>
				<verse number="32">उस समय एलीशा अपने घर के भीतर बैठे थे। धर्मवृद्ध भी उनके साथ बैठे थे। इस्राएल प्रदेश के राजा ने अपने दरबार से एक दूत भेजा। परन्‍तु उसके आगमन के पूर्व एलीशा ने धर्मवृद्धों को बताया, ‘क्‍या तुम जानते हो, इस हत्‍यारे राजा ने मेरा सिर धड़ से अलग करने के लिए एक दूत को भेजा है? देखो, जब दूत आएगा, तब तुम द्वार बन्‍द कर देना, और द्वार को बलपूर्वक बन्‍द रखना। सुनो, निश्‍चय ही उसके पीछे यह उसके स्‍वामी के पैरों की आवाज है।’</verse>
				<verse number="33">अभी एलीशा धर्मवृद्धों से बात कर ही रहे थे कि इस्राएल प्रदेश का राजा उनके पास पहुंच गया। राजा ने कहा, ‘प्रभु ने इस विपत्ति को भेजा है। अब मैं प्रभु से क्‍या आशा करूं?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">एलीशा ने कहा, ‘प्रभु का वचन सुनिए। प्रभु यों कहता है: कल इसी समय सामरी नगर के प्रवेश-द्वार पर तीन किलो मैदा चांदी के एक सिक्‍के में बिकेगा। छ: किलो जौ का भाव चांदी का एक सिक्‍का हो जाएगा।’</verse>
				<verse number="2">सेना-नायक ने जिसके हाथ के सहारे राजा खड़ा था, परमेश्‍वर के जन से यह कहा, ‘यदि स्‍वयं प्रभु आकाश में झरोखे बनाए तो भी क्‍या यह सम्‍भव है?’ एलीशा ने सेना-नायक को उत्तर दिया, ‘तुम स्‍वयं अपनी आंखों से यह देखोगे; परन्‍तु तुम उस अन्न को खा नहीं सकोगे।’</verse>
				<verse number="3">सामरी नगर के प्रवेश-द्वार पर चार कुष्‍ठ-रोगी रहते थे। उन्‍होंने एक-दूसरे से यह कहा, ‘हम मौत आने तक यहां क्‍यों बैठे रहें?</verse>
				<verse number="4">यदि हम यह कहेंगे, “आओ हम नगर में प्रवेश करें” तो नगर में अकाल फैला है, और हम वहां मर जाएंगे। परन्‍तु यदि हम यहां बैठे रहेंगे, तो यहां भी हम भूख से मर जाएंगे। इसलिए, आओ, चलें। हम सीरियाई सेना के पड़ाव पर जाएंगे। यदि वे हमें जीवित छोड़ देंगे तो हम जीवित रहेंगे। यदि वे हमें मार डालेंगे, तो हम मर जाएंगे।’</verse>
				<verse number="5">अत: वे सीरियाई सेना के पड़ाव पर जाने के लिए सन्‍ध्‍या समय उठे। परन्‍तु जब वे पड़ाव की सीमा पर पहुंचे तब उन्‍होंने देखा कि पड़ाव में एक भी सैनिक नहीं है!</verse>
				<verse number="6">इसका कारण यह था: प्रभु ने सीरियाई सेना को रथों और घोड़ों का स्‍वर, विशाल सेना का स्‍वर सुनाया। उसको सुनकर सीरियाई सैनिकों ने परस्‍पर यह कहा, ‘देखो, इस्राएल के राजा ने हम पर चढ़ाई करने के लिए हित्ती और मिस्र देश के राजाओं की सेना को भाड़े पर बुलाया है।’</verse>
				<verse number="7">अत: वे सन्‍ध्‍या समय भाग गए। वे अपने तम्‍बू, घोड़े और गधे छोड़ गए। वे पड़ाव को जैसा का तैसा छोड़ अपने प्राण बचाकर भाग गए।</verse>
				<verse number="8">जब वे कुष्‍ठ-रोगी पड़ाव की सीमा पर पहुंचे तब उन्‍होंने एक तम्‍बू में प्रवेश किया। उन्‍होंने खाया-पीया, और वे वहां से सोना-चांदी, तथा कपड़े उठाकर चले गए। उन्‍होंने उनको छिपा दिया। तत्‍पश्‍चात् वे फिर लौटे। उन्‍होंने दूसरे तम्‍बू में प्रवेश किया। उन्‍होंने वहां की सभी वस्‍तुएं उठा लीं और वे चले गए। उन्‍होंने उनको भी छिपा दिया।</verse>
				<verse number="9">तब उन्‍होंने आपस में कहा, ‘हम अच्‍छा काम नहीं कर रहे हैं। आज शुभ-सन्‍देश सुनाने का दिन है। यदि हम चुप रहेंगे, और सबेरे के प्रकाश के लिए ठहरे रहेंगे तो हमें अपने अधर्म का फल भुगतना पड़ेगा। इसलिए, आओ, हम चलें और राजा को यह बात बताएं।’</verse>
				<verse number="10">अत: वे सामरी नगर के प्रवेश द्वार पर आए। उन्‍होंने द्वारपालों को पुकारा, ‘हम सीरियाई सेना के पड़ाव पर गए थे। वहां एक भी सैनिक नहीं है। हमने वहां किसी आदमी की आवाज भी नहीं सुनी। वहां केवल बन्‍धे हुए घोड़े और गधे हैं। तम्‍बू जैसे के तैसे खड़े हैं।’</verse>
				<verse number="11">द्वारपालों ने तत्‍काल आवाज दी, और समाचार राजमहल में सुना दिया।</verse>
				<verse number="12">राजा रात में उठा। उसने अपने दरबारियों से कहा, ‘जो षड्‍यन्‍त्र सीरियाई सैनिकों ने हमारे विरुद्ध रचा है, वह मैं तुम्‍हें बताता हूँ: वे जानते हैं कि हम भूखे हैं। इसलिए वे पड़ाव से निकलकर मैदान में छिप गए हैं। वे यह सोच रहे हैं: “जब इस्राएली सैनिक नगर से बाहर निकलेंगे, तब हम उनको जीवित पकड़ लेंगे, और उनके नगर में घुस जाएंगे।”</verse>
				<verse number="13">एक दरबारी ने यह सलाह दी, ‘महाराज, बचे हुए घोड़ों में से पांच घोड़ों के साथ सैनिक-दल भेजिए। यदि वे बच जाएंगे तो शेष जीवित इस्राएली सैनिकों के समान जीवित रहेंगे। यदि वे मर जाएंगे तो उनका भी वही हाल होगा, जो तमाम इस्राएलियों का हुआ है, जो मर चुके हैं। आइए; हम उनको भेजें और सच्‍चाई का पता लगाएं।’</verse>
				<verse number="14">अत: उन्‍होंने दो घुड़सवार सैनिकों को चुना, और राजा ने उनको सीरियाई सेना के पीछे भेजा। राजा ने उनको यह आदेश दिया, ‘जाओ और देखो कि क्‍या स्‍थिति है।’</verse>
				<verse number="15">घुड़सवार सैनिक सीरियाई सेना के पीछे-पीछे यर्दन नदी के तट तक गए। उन्‍होंने देखा कि समस्‍त मार्ग वस्‍त्रों और अस्‍त्र-शस्‍त्र से भरा है, जिनको सीरियाई सैनिक जल्‍दी में फेंक गए थे। घुड़सवार सैनिक लौटे, और उन्‍होंने राजा को बताया।</verse>
				<verse number="16">तब लोग नगर से बाहर निकले। उन्‍होंने सीरियाई पड़ाव को लूट लिया। यों तीन किलो मैदा, चांदी के एक सिक्‍के में तथा छ: किलो जौ चांदी के एक सिक्‍के के भाव से बिकने लगा, जैसा प्रभु ने कहा था।</verse>
				<verse number="17">इस्राएल के राजा ने सेना-नायक को, जिसके हाथ का सहारा वह लेता था, नगर के प्रवेश-द्वार पर नियुक्‍त किया। किन्‍तु लोगों ने प्रवेश-द्वार पर उसे कुचल दिया, और वह मर गया। ऐसा ही परमेश्‍वर के जन एलीशा ने उससे कहा था, जब वह राजा के साथ उनके पास आया था।</verse>
				<verse number="18">परमेश्‍वर के जन एलीशा ने यह नबूवत की थी: ‘कल इसी समय सामरी नगर के प्रवेश-द्वार पर तीन किलो मैदा चांदी के एक सिक्‍के में तथा छ: किलो जौ चांदी के एक सिक्‍के के भाव से बिकेगा।’</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु सेना-नायक ने यह उत्तर दिया था, ‘यदि स्‍वयं प्रभु आकाश में झरोखे बनाए तो भी क्‍या यह बात सम्‍भव है?’ तब एलीशा ने यह कहा, ‘तुम स्‍वयं अपनी आंखों से यह देखोगे, पर तुम अन्न को नहीं खा सकोगे।’</verse>
				<verse number="20">उसके साथ यही हुआ। लोगों ने उसे प्रवेश-द्वार पर कुचल दिया, और वह मर गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">जिस महिला के मृत पुत्र को एलीशा ने पुनर्जीवित किया था, उसको एलीशा ने यह सलाह दी, “तैयार रहो, और अपने परिवार के साथ यहां से चली जाओ। जिस देश में तुम प्रवास कर सकती हो, वहाँ प्रवास करो; क्‍योंकि प्रभु ने अकाल को आमन्‍त्रित किया है। इस देश में सात वर्ष तक अकाल पड़ेगा।’</verse>
				<verse number="2">अत: शूनेमवासी महिला तत्‍पर हुई। जैसा परमेश्‍वर के जन एलीशा ने उससे कहा था, वैसा ही उसने किया। वह अपने परिवार के साथ पलिश्‍ती देश को चली गई। वह वहां सात वर्ष तक प्रवास करती रही।</verse>
				<verse number="3">वह सात वर्ष के बाद पलिश्‍ती देश से लौटी। वह राजा के पास आई। उसने अपने घर और भूमि के लिए राजा की दुहाई दी।</verse>
				<verse number="4">उस समय राजा परमेश्‍वर के जन एलीशा के सेवक गेहजी से वार्तालाप कर रहा था। वह उससे यह कह रहा था, ‘मुझे बताओ: एलीशा ने कौन-कौन से महान् कार्य किए हैं।’</verse>
				<verse number="5">जब गेहजी राजा को बता रहा था कि एलीशा ने किस प्रकार मृत बालक को पुनर्जीवित किया था तब ही शूनेमवासी महिला ने, जिसके मृत पुत्र को एलीशा ने पुनर्जीवित किया था, अपने घर और भूमि के लिए राजा की दुहाई दी। गेहजी ने कहा, ‘महाराज, मेरे स्‍वामी, यही वह महिला है! यही है वह बालक, जिसको एलीशा ने पुनर्जीवित किया था।’</verse>
				<verse number="6">राजा ने महिला से पूछताछ की कि क्‍या एलीशा ने उसके पुत्र को जीवित किया था। महिला ने सब बता दिया। राजा ने उसके लिए एक अधिकारी नियुक्‍त किया और उस अधिकारी को यह आदेश दिया: ‘जो कुछ इसका है, वह सब इसको वापस दिलाओ। इसके अतिरिक्‍त, जिस दिन इसने हमारे देश को छोड़ा था, उस दिन से आज तक इसके खेतों में जो फसल उत्‍पन्न हुई है, वह भी इसको दिलाओ।’</verse>
				<verse number="7">एलीशा दमिश्‍क नगर में आए। सीरिया देश का राजा बेन-हदद बीमार था। उसको यह बताया गया, ‘परमेश्‍वर का जन यहां आया है।’</verse>
				<verse number="8">राजा ने हजाएल से कहा, ‘तुम अपने हाथ में उपहार लो, और परमेश्‍वर के जन से भेंट करने के लिए जाओ। उसके माध्‍यम से प्रभु से यह पूछना, “क्‍या मैं इस बीमारी से मुक्‍त हूंगा?”</verse>
				<verse number="9">अत: हजाएल एलीशा से भेंट करने के लिए गया। वह अपने साथ चालीस ऊंटों पर दमिश्‍क नगर की सब प्रकार की उत्तम वस्‍तुएं उपहार में ले गया। हजाएल एलीशा के पास पहुंचा। वह उनके सम्‍मुख खड़ा हुआ। उसने कहा, ‘आपके पुत्र, सीरिया देश के महाराज बेन-हदद ने मुझे आपके पास यह पूछने के लिए भेजा है: “क्‍या मैं इस बीमारी से मुक्‍त हूंगा?” ’</verse>
				<verse number="10">एलीशा ने उसको उत्तर दिया, ‘जा, अपने महाराज से यह कहना: “आप निश्‍चय ही बीमारी से मुक्‍त होंगे।” परन्‍तु प्रभु ने मुझ पर प्रकट किया है कि वह निश्‍चय ही मरेगा।’</verse>
				<verse number="11">तत्‍पश्‍चात् परमेश्‍वर के जन एलीशा का मुख कठोर हो गया। उनकी दृष्‍टि ध्‍यान-केन्‍द्रित हो गई। सहसा वह रो पड़े।</verse>
				<verse number="12">हजाएल ने पूछा, ‘स्‍वामी, आप क्‍यों रो रहे हैं?’ एलीशा ने कहा, ‘जो अनिष्‍ट तू इस्राएली राष्‍ट्र के साथ करेगा, उसको मैं जानता हूं। तू उनके गढ़ों में आग लगाएगा। तू उनके युवकों को तलवार से मौत के घाट उतारेगा। उनके बच्‍चों को पत्‍थर पर पटक-पटक कर टुकड़े-टुकड़े करेगा। उनकी गर्भवती स्‍त्रियों के पेट चीरेगा।’</verse>
				<verse number="13">हजाएल ने पूछा, ‘स्‍वामी, मैं आपका सेवक तुच्‍छ कुत्ता हूं। क्‍या मैं ऐसा बड़ा काम कर सकूंगा?’ एलीशा ने उत्तर दिया, ‘प्रभु ने मुझ पर प्रकट किया है कि तू सीरिया देश का राजा बनेगा।’</verse>
				<verse number="14">तब हजाएल ने एलीशा से विदा ली। वह अपने महाराज बेन-हदद के पास आया। बेन-हदद ने उससे पूछा, ‘एलीशा ने तुमसे क्‍या कहा?’ हजाएल ने उत्तर दिया, ‘उन्‍होंने मुझे बताया कि आप निश्‍चय ही इस बीमारी से मुक्‍त होंगे।’</verse>
				<verse number="15">किन्‍तु दूसरे दिन हजाएल ने एक कम्‍बल लिया। उसने उसको पानी में डुबोया। तत्‍पश्‍चात् उसने कम्‍बल को बेन-हदद के मुख पर ओढ़ा कर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मृत्‍यु हो गई। हजाएल उसके स्‍थान पर राज्‍य करना लगा।</verse>
				<verse number="16">इस्राएल प्रदेश के राजा यहोराम बेन-अहाब के राज्‍य-काल के पांचवें वर्ष राजा यहोशाफट का पुत्र योराम यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="17">जब वह राजा बना तब उसकी उम्र बत्तीस वर्ष थी। उसने आठ वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="18">वह इस्राएल प्रदेश के राजाओं के मार्ग पर चला। जैसा अहाब के राज-परिवार ने किया था वैसा ही उसने भी किया; क्‍योंकि अहाब की पुत्री उसकी पत्‍नी थी। जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया।</verse>
				<verse number="19">फिर भी प्रभु ने अपने सेवक दाऊद के कारण यहूदा प्रदेश को नष्‍ट नहीं किया; क्‍योंकि उसने दाऊद को वचन दिया था कि तेरा और तेरे वंश का दीपक कभी नहीं बुझेगा।</verse>
				<verse number="20">योराम के राज्‍य-काल में एदोम राज्‍य ने यहूदा राज्‍य से विद्रोह कर दिया और अपना राजा नियुक्‍त कर लिया।</verse>
				<verse number="21">योराम अपने समस्‍त रथों के साथ साईर नगर से गुजरा। एदोमी सैनिकों ने उसको घेर लिया। तब योराम और उसके सारथी रात में उठे और उन्‍होंने एदोमी सैनिकों का वध कर दिया। किन्‍तु योराम के अन्‍य सैनिक अपने-अपने घर भाग गए।</verse>
				<verse number="22">इस कारण एदोम राज्‍य आज भी यहूदा राज्‍य से विद्रोह किए हुए है। उन्‍हीं दिनों में लिब्‍ना राज्‍य ने भी विद्रोह कर दिया।</verse>
				<verse number="23">योराम के शेष कार्यों का विवरण ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="24">योराम अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसे उसके पूर्वजों के मध्‍य दाऊदपुर में गाड़ा गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र अहज्‍याह राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="25">इस्राएल प्रदेश के राजा योराम बेन-अहाब के राज्य-काल के बारहवें वर्ष अहज्‍याह बेन-योराम यहूदा प्रदेश में राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="26">जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया, तब वह बाईस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में केवल एक वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी मां का नाम अतल्‍याह था। वह इस्राएल प्रदेश के राजा ओम्री की पौत्री थी।</verse>
				<verse number="27">जैसा अहाब के राज-परिवार ने किया था वैसा अहज्‍याह ने किया। वह अहाब के राज-परिवार के मार्ग पर चला; क्‍योंकि वह अहाब के राज-परिवार का दामाद था। जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया।</verse>
				<verse number="28">अहज्‍याह इस्राएल प्रदेश के राजा योराम बेन-अहाब के साथ सीरिया देश के राजा हजाएल से युद्ध करने रामोत-गिलआद नगर को गया। वहां सीरियाई सैनिकों ने यहोराम को घायल कर दिया।</verse>
				<verse number="29">राजा यहोराम घावों की मरहम पट्टी करवाने के लिए यिज्रएल नगर को लौटा। ये घाव उसको सीरिया के राजा हजाएल से युद्ध करते समय रामोत-गिलआद में लगे थे। वह गम्‍भीर रूप से घायल था। अत: यहूदा प्रदेश का राजा अहज्‍याह बेन-योराम उसको देखने के लिए यिज्रएल नगर गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">एलीशा ने नबी-संघ में से एक नबी को बुलाया। उन्‍होंने उससे यह कहा, ‘तुम जाने के लिए तैयार हो जाओ। अपने हाथ में तेल की यह कुप्‍पी लो, और रामोत-गिलआद नगर को जाओ।</verse>
				<verse number="2">जब तुम वहां पहुंचोगे तब तुम निम्‍शी के पौत्र और यहोशाफट के पुत्र येहू का पता लगाना। तुम उसके पास जाना, और उससे निवेदन करना कि वह अपने साथियों के मध्‍य से उठे। तुम उसको भीतर के कमरे में ले जाना।</verse>
				<verse number="3">तत्‍पश्‍चात् तेल की कुप्‍पी लेना, और उसके सिर पर तेल को उण्‍डेल देना। तुम यह कहना, “प्रभु यों कहता है: मैं तुझे इस्राएल का राजा अभिषिक्‍त करता हूँ।” इसके बाद तुम द्वार खोलना, और भाग आना। वहां मत रुकना।’</verse>
				<verse number="4">अत: युवा नबी रामोत-गिलआद नगर को गया।</verse>
				<verse number="5">जब वह आया, तब उसने देखा कि अनेक सेनापति बैठे हुए हैं। युवा नबी ने येहू को पुकारा, ‘सेनापति जी, मैं आपके लिए एक सन्‍देश लाया हूँ।’ येहू ने पूछा, ‘हममें से किसके लिए?’ नबी ने बताया, ‘आपके लिए, सेनापति जी।’</verse>
				<verse number="6">येहू उठा। वह घर के भीतर गया। युवा नबी ने उसके सिर पर तेल उण्‍डेला, और उससे यह कहा, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: मैं तुझको अपने निज लोग इस्राएलियों का राजा अभिषिक्‍त करता हूँ।</verse>
				<verse number="7">तू अपने स्‍वामी अहाब के राज-परिवार का वध करेगा, और यों, मैं ईजेबेल से अपने सेवक नबियों और अपने सब भक्‍तों की हत्‍या का बदला लूंगा।</verse>
				<verse number="8">अहाब का समस्‍त राज-परिवार नष्‍ट हो जाएगा। मैं इस्राएल प्रदेश से अहाब परिवार के प्रत्‍येक सदस्‍य को, चाहे वह स्‍वतन्‍त्र हो अथवा गुलाम, काट दूंगा।</verse>
				<verse number="9">मैं अहाब के राज-परिवार को यारोबआम बेन-नबाट, और बाशा बेन-अहियाह के राज-परिवर के सदृश बना दूंगा।</verse>
				<verse number="10">कुत्ते यिज्रएल नगर की सीमा में ईजेबेल का मांस खाएंगे। उसको दफनाने वाला भी कोई नहीं होगा।’ इतना कहकर उसने द्वार खोला, और भाग गया।</verse>
				<verse number="11">येहू कमरे से बाहर निकला। वह अपने स्‍वामी के दरबारियों के पास आया। उन्‍होंने उससे पूछा, ‘सब सकुशल है?’ येहू ने उनसे कहा, ‘तुम उस आदमी को जानते हो। तुम यह भी जानते हो कि वह किस प्रकार बकवास करता है।’</verse>
				<verse number="12">परन्‍तु दरबारियों ने उसे विवश किया, ‘यह झूठ है। अब हमें सच बात बताओ।’ येहू बोला, ‘उसने मुझसे जो भी कहा, वह यह है: “प्रभु यों कहता है: मैं तुझको इस्राएलियों का राजा अभिषिक्‍त करता हूं।” ’</verse>
				<verse number="13">तत्‍काल हरएक व्यक्‍ति ने अपना अंगरखा उतार कर येहू को बैठाने के लिए उसे सीढ़ियों पर ही बिछा दिया। उन्‍होंने नरसिंगा फूंका, और यह जयघोष किया, ‘येहू राजा है!’</verse>
				<verse number="14">यों निम्‍शी के पौत्र और यहोशाफट के पुत्र येहू ने यहोराम के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा। (इस समय यहोराम अपनी समस्‍त इस्राएली सेना के साथ सीरिया के राजा हजाएल से रामोत-गिलआद नगर की रक्षा कर रहा था।</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु जब वह सीरियाई राजा हजाएल से लड़ते समय सीरियाई सैनिकों के हाथ से घायल हुआ, तब वह अपने घावों का इलाज करवाने के लिए यिज्रएल नगर को लौट गया।) अत: येहू ने कहा, ‘यदि तुम-सब की यही इच्‍छा है, तो अब किसी भी व्यक्‍ति को नगर से बचकर भागने मत देना। ऐसा न हो कि वह यिज्रएल नगर जाकर सब बातें बता दे।’</verse>
				<verse number="16">तत्‍पश्‍चात् येहू अपने रथ पर चढ़ा। वह यिज्रएल नगर को गया; क्‍योंकि यहोराम वहां घायल पड़ा था। यहूदा प्रदेश का राजा अहज्‍याह भी यहोराम को देखने के लिए आया था।</verse>
				<verse number="17">पहरेदार यिज्रएल नगर की मीनार पर खड़ा था। जब येहू आ रहा था तब पहरेदार ने येहू के दल-बल को देखा। उसने राजा यहोराम को बताया, ‘मुझे एक दल दिखाई दे रहा है।’ यहोराम ने आदेश दिया, ‘एक घुड़सवार को बुलाओ, और उसको दल से भेंट करने के लिए भेजो। वह उनसे यह पूछेगा, “क्‍या सब कुशल-मंगल है?” ’</verse>
				<verse number="18">अत: एक घुड़सवार गया। उसने येहू से भेंट की। उसने कहा, ‘महाराज यों कहते हैं, “क्‍या सब कुशल-मंगल है?” ’ येहू ने कहा, ‘तुम्‍हें कुशल-मंगल से क्‍या लेना-देना? मुड़ो और मेरे पीछे-पीछे आओ।’ पहरेदार ने राजा को बताया, ‘महाराज, सन्‍देशवाहक घुड़सवार उन तक तो पहुंच गया; परन्‍तु वह वापस नहीं आ रहा है।’</verse>
				<verse number="19">तब राजा यहोराम ने दूसरा घुड़सवार भेजा। वह उनके पास आया। उसने पूछा, ‘महाराज ने यों कहा है, “क्‍या सब कुशल-मंगल है?” ’ येहू ने उत्तर दिया, ‘तुम्‍हें कुशल-मंगल से क्‍या लेना-देना? मुड़ो और मेरे पीछे-पीछे आओ।’</verse>
				<verse number="20">पहरेदार ने पुन: खबर दी, ‘घुड़सवार उन तक तो पहुंच गया; परन्‍तु वह वापस नहीं आ रहा है। घोड़े की चाल से ऐसा दिखाई दे रहा है जैसा येहू बेन-निम्‍शी घोड़े पर सवार हैं; क्‍योंकि वह घोड़े को बड़ा तेज दौड़ाते हैं।’</verse>
				<verse number="21">यहोराम ने आदेश दिया, ‘मेरा रथ जोतो।’ उसके सेवकों ने उसका रथ जोता। अत: इस्राएल प्रदेश का राजा यहोराम, और यहूदा प्रदेश का राजा अहज्‍याह अपने-अपने रथ पर सवार हुए। वे येहू से मिलने के लिए गए। वे येहू से यिज्रएल-वासी नाबोत की पैतृक भूमि पर मिले।</verse>
				<verse number="22">यहोराम ने येहू को देखा। वह उससे बोला, ‘येहू, सब कुशल-मंगल तो है?’ येहू ने उत्तर दिया, ‘जब तक तुम्‍हारी माता ईजेबेल के द्वारा संचालित पूजा-स्‍थानों से संबंधित वेश्‍यालय उपस्‍थित हैं और देश में इतना जादू-टोना होता है, तब तक कुशल-मंगल का प्रश्‍न ही नहीं उठता।’</verse>
				<verse number="23">यहोराम ने लगाम रोकी, और वह भागा। उसने अहज्‍याह से कहा, ‘अहज्‍याह, देश-द्रोह!’</verse>
				<verse number="24">येहू ने पूरी शक्‍ति से धनुष की प्रत्‍यंचा कान तक खींची, और यहोराम के कन्‍धों के मध्‍य में तीर मारा। तीर उसके हृदय में घुस गया। यहोराम रथ पर लुढ़क गया।</verse>
				<verse number="25">येहू ने अपने अंगरक्षक बिद्कर से कहा, ‘उसके शव को उठाओ, और यिज्रएल-वासी नाबोत की भूमि पर फेंक दो। स्‍मरण करो: जब मैं और तुम यहोराम के पिता अहाब के पीछे घोड़ों पर सवार होकर साथ-साथ चल रहे थे, तब प्रभु ने अहाब के विरुद्ध यह दण्‍ड की घोषणा की थी:</verse>
				<verse number="26">“मैं-प्रभु यों कहता हूं: मैंने निश्‍चय ही नाबोत और उसके पुत्रों के रक्‍त पर दृष्‍टि की है। मैं इसी भूमि पर तुझ से इस हत्‍या का बदला लूंगा।” अत: अब तुम उसका शव उठाओ, और प्रभु के वचन के अनुसार उसको इस भूमि पर फेंक दो।’</verse>
				<verse number="27">जब यहूदा प्रदेश के राजा अहज्‍याह ने यह देखा तब वह बेत-हग्‍गान नगर की ओर भागा। येहू ने उसका पीछा किया। येहू ने अपने सैनिकों को आदेश दिया, ‘इसको भी तीर से मारो।’ जब अहज्‍याह यिब्‍लआम नगर के समीप गूर नामक चढ़ाई पर चढ़ रहा था, तब येहू के सैनिकों ने रथ में ही तीर से उसे बेध दिया। वह मगिद्दो नगर की ओर भागा, और वहां उसकी मृत्‍यु हो गई।</verse>
				<verse number="28">उसके सेवक उसके शव को रथ में यरूशलेम नगर ले गए। उन्‍होंने उसे उसके पूर्वजों के साथ दाऊदपुर में, उसकी कबर में गाड़ दिया।</verse>
				<verse number="29">यहोराम बेन-अहाब के राज्‍य-काल के ग्‍यारहवें वर्ष अहज्‍याह ने यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करना आरम्‍भ किया था।</verse>
				<verse number="30">येहू यिज्रएल नगर में आया। ईजेबेल ने यह समाचार सुना। उसने अपनी आंखों में काजल लगाया और अपने सिर के बालों को संवारा। तत्‍पश्‍चात् उसने खिड़की से नीचे झांका।</verse>
				<verse number="31">उसी समय येहू ने महल के प्रवेश-द्वार पर कदम रखा। ईजेबेल ने पुकारा, ‘अपने स्‍वामी की हत्‍या करने वाले ओ जिम्री! सब कुशल-मंगल तो है?’</verse>
				<verse number="32">येहू ने खिड़की की ओर अपना मुंह उठाया। उसने पूछा, ‘मेरे पक्ष में कौन है? कौन है मेरे पक्ष में?’ दो-तीन खोजों न झांककर उसको देखा।</verse>
				<verse number="33">येहू ने आदेश दिया, ‘उसको नीचे फेंक दो।’ अत: उन्‍होंने ईजेबेल को उठाकर नीचे फेंक दिया। उसके रक्‍त के छींटे दीवार पर और घोड़ों पर लग गए। घोड़ों ने उसके शरीर को रौंद डाला।</verse>
				<verse number="34">तब येहू महल के भीतर आया और उसने खाया-पीया। तत्‍पश्‍चात् उसने अपने सेवकों को आदेश दिया, ‘जाओ, उस अभिशप्‍त स्‍त्री को देखो। उसको दफना देना; क्‍योंकि वह राजा की बेटी है।’</verse>
				<verse number="35">सेवक उसको गाड़ने के लिए चले गए। परन्‍तु उनको ईजेबेल की खोपड़ी, पैर, और हथेली के अतिरिक्‍त कुछ नहीं मिला।</verse>
				<verse number="36">सेवक लौटे। उन्‍होंने येहू को यह बताया। येहू ने कहा, ‘प्रभु का यह वचन है, जो उसने अपने सेवक, तिश्‍बे नगर के रहने वाले एलियाह से कहा था: “यिज्रएल नगर की सीमा में कुत्ते ईजेबेल का मांस खाएंगे।</verse>
				<verse number="37">ईजेबेल का शव यिज्रएल के सीमा-क्षेत्र के खेत में गोबर की तरह पड़ा रहेगा। उसको देखकर कोई व्यक्‍ति यह नहीं कहेगा, ‘यह ईजेबेल है’!” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">अहाब के सत्तर पुत्र थे, जो सामरी नगर में रहते थे। येहू ने पत्र लिखकर उन्‍हें नगर-प्रशासकों, धर्मवृद्धों और अहाब के पुत्रों के अभिभावकों के पास भेज दिया।</verse>
				<verse number="2">उसने पत्रों में यह लिखा: ‘तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारे स्‍वामी के पुत्र हैं। तुम्‍हारे पास रथ और घोड़े हैं। किला-बन्‍द नगर भी हैं। तुम्‍हारे पास शस्‍त्र हैं। इसलिए जब यह पत्र तुम्‍हारे पास पहुंचेगा,</verse>
				<verse number="3">तुम तत्‍काल अपने स्‍वामी के पुत्रों में से श्रेष्‍ठ और सर्वथा योग्‍य पुत्र को चुनो, और उसको उसके पिता के सिंहासन पर बैठा दो। तुम अपने स्‍वामी के राज-परिवार की रक्षा के लिए युद्ध करो।’</verse>
				<verse number="4">वे येहू का पत्र पढ़कर अत्‍यन्‍त भयभीत हो गए। उन्‍होंने कहा, ‘जब दो राजा उसके सम्‍मुख खड़े नहीं रह सके तो हम उसके सम्‍मुख कैसे टिक सकेंगे?’</verse>
				<verse number="5">अत: राज-महल के प्रबन्‍धक, नगर-प्रशासक, धर्मवृद्धों और राजकुमारों के अभिभावकों ने येहू को यह उत्तर भेजा: ‘हम आपके सेवक हैं। हम आपके प्रत्‍येक आदेश के अनुसार कार्य करेंगे। हम किसी भी व्यक्‍ति को राजा नहीं बनाएंगे। अब जो कार्य आपकी दृष्‍टि में उचित है, वह कीजिए।’</verse>
				<verse number="6">येहू ने उनको दूसरा पत्र लिखा। उसने इस पत्र में यह लिखा: ‘यदि तुम मेरे पक्ष में हो, यदि तुम मेरे आदेश का पालन करने को तैयार हो, तो अपने भूतपूर्व स्‍वामी के पुत्रों के सिर धड़ से अलग करो, और उनको लेकर कल, इसी समय यिज्रएल नगर पहुंच जाओ।” उस समय राजकुमार, जो संख्‍या में सत्तर थे, नगर के प्रमुख व्यक्‍तियों के यहां रहते थे। ये व्यक्‍ति राजपुत्रों का पालन-पोषण कर रहे थे।</verse>
				<verse number="7">जब येहू का पत्र उनके पास पहुंचा तब उन्‍होंने सत्तर राजकुमारों को पकड़ा, और उनका वध कर दिया। उन्‍होंने उनके सिर काटकर टोकरियों में रखा, और उनको येहू के पास यिज्रएल नगर भेज दिया।</verse>
				<verse number="8">सन्‍देशवाहक येहू के पास आया। उसने येहू को बताया, ‘महाराज, वे राजकुमारों के सिर लाए हैं।’ येहू ने कहा, ‘उनको दो ढेर में नगर के प्रवेश-द्वार पर रख दो, और सबेरे तक वहीं रहने दो।’</verse>
				<verse number="9">सबेरे येहू महल से बाहर निकला। वह ढेरों के पास खड़ा हुआ। उसने लोगों से यह कहा, ‘तुम निरपराध हो। मैंने ही अपने स्‍वामी के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा और उसकी हत्‍या की। पर किसने इनको मारा?</verse>
				<verse number="10">तुम इस बात को समझ लो: प्रभु के मुख से निकला हुआ शब्‍द, जो उसने अहाब के राज-परिवार के विषय में कहा था, वह अक्षरश: पूर्ण हुआ है। जो कुछ प्रभु ने अपने सेवक एलियाह से कहा था, वही उसने किया है।’</verse>
				<verse number="11">येहू ने यिज्रएल नगर में रहने वाले अहाब के राज-परिवार के शेष सदस्‍यों का भी वध कर दिया। उसने वहां अहाब के प्रमुख व्यक्‍तियों, उनके घनिष्‍ठ मित्रों, और पुरोहितों को भी मार डाला। उसने उनमें से एक भी व्यक्‍ति को जीवित नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="12">तब येहू तैयार हुआ। वह सामरी नगर को गया। जब वह मार्ग में चरवाहों की सराय में था,</verse>
				<verse number="13">तब उसको यहूदा प्रदेश के राजा अहज्‍याह के कुटुम्‍बी मिले। येहू ने उनसे पूछा, ‘तुम कौन हो?’ उन्‍होंने बताया, ‘हम अहज्‍याह के कुटुम्‍बी हैं। हम महाराज और राजमाता के पुत्रों का कुशल-मंगल पूछने के लिए आए हैं।’</verse>
				<verse number="14">येहू ने अपने सैनिकों को आदेश दिया, ‘इन्‍हें जीवित पकड़ लो।’ सैनिकों ने तत्‍काल उनको बन्‍दी बना लिया। वे बयालीस पुरुष थे। येहू के सैनिकों ने चरवाहों की सराय के गड्ढे में उनका वध कर दिया। येहू ने उनमें से किसी को भी जीवित नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="15">येहू ने वहां से प्रस्‍थान किया। उसको यहोनादब बेन-रेकाब मिला, जो उससे भेंट करने के लिए आ रहा था। येहू ने उसका अभिवादन किया। येहू ने पूछा, ‘जैसा मेरा हृदय तुम्‍हारे प्रति निष्‍कपट है, क्‍या वैसा ही तुम्‍हारा हृदय मेरे प्रति है?’ यहोनादब ने उत्तर दिया, ‘हां, है।’ येहू ने कहा, ‘यदि तुम्‍हारा हृदय निष्‍कपट है, तो मुझे अपना हाथ दो।’ यहोनादब ने अपना हाथ उसके हाथ में दिया। येहू ने उसको अपने साथ रथ पर चढ़ा लिया।</verse>
				<verse number="16">येहू ने उससे कहा, ‘मेरे साथ चलो, और प्रभु के लिए मेरा धर्मोत्‍साह देखो।’ यहोनादाब उसके साथ रथ पर चढ़कर गया।</verse>
				<verse number="17">येहू सामरी नगर में आया। उसने सामरी नगर में रहने वाले अहाब के राजवंश के शेष सदस्‍यों को मार डाला। उसने प्रभु के वचन के अनुसार, जो प्रभु ने एलियाह से कहा था, अहाब के राज-वंश को मिटा दिया।</verse>
				<verse number="18">येहू ने अपनी समस्‍त प्रजा को एकत्र किया। उसने लोगों से कहा, ‘राजा अहाब ने बअल देवता की कम सेवा की थी। किन्‍तु मैं, येहू, उसकी बहुत सेवा करूंगा।</verse>
				<verse number="19">अब, तुम बअल देवता के सब नबियों, सेवकों और पुरोहितों को बुलाओ, और उन्‍हें मेरे पास लाओ। एक भी व्यक्‍ति छूटने न पाए। मैं बअल देवता के लिए महाबलि चढ़ाऊंगा। जो व्यक्‍ति इस बलि-महोत्‍सव में उपस्‍थित नहीं होगा, उसको मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’ येहू ने छल-कपट से यह घोषणा की थी। वह बअल देवता के सेवकों का पूर्ण संहार करना चाहता था।</verse>
				<verse number="20">येहू ने आदेश दिया, ‘बअल देवता के लिए पवित्र समारोह आयोजित करो।’ समारोह की घोषणा की गई।</verse>
				<verse number="21">येहू ने समस्‍त इस्राएल में दूत भेजे और बअल देवता के सब सेवकों को बुला लिया। एक भी सेवक ऐसा नहीं बचा जो समारोह में नहीं गया। उन्‍होंने बअल देवता के मन्‍दिर में प्रवेश किया। मन्‍दिर एक कोने से दूसरे कोने तक खचाखच भर गया।</verse>
				<verse number="22">येहू ने वस्‍त्र की व्‍यवस्‍था करने वाले अधिकारी से कहा, ‘बअल देवता के सब सेवकों के लिए भण्‍डारगृह से पोशाकें निकालकर लाओ।’ अधिकारी सेवकों के लिए भण्‍डार-गृह से पोशाकें निकालकर लाया।</verse>
				<verse number="23">येहू यहोनादब बेन-रेकाब के साथ बअल देवता के मन्‍दिर में गया। उसने बअल देवता के सेवकों से कहा, ‘देखो, तुम्‍हारे मध्‍य में प्रभु के सेवक तो नहीं हैं? उनको ढूंढ़ कर बाहर निकाल दो। यहां केवल बअल देवता के सेवक रहने चाहिए।’</verse>
				<verse number="24">तत्‍पश्‍चात् वह पशु-बलि और अग्‍नि-बलि चढ़ाने के लिए भीतर गया। येहू ने मन्‍दिर के बाहर अस्‍सी सैनिकों को नियुक्‍त किया। उसने उनको यह आदेश दिया, ‘मैं तुम्‍हारे हाथ में इन लोगों को सौंप रहा हूँ। जो सैनिक इनमें से किसी एक व्यक्‍ति को भी भागने देगा, वह अपने प्राणों से हाथ धोएगा।’</verse>
				<verse number="25">जब येहू ने अग्‍नि-बलि चढ़ाना समाप्‍त किया तब उसने अंगरक्षकों और सेना-नायकों को आदेश दिया, ‘भीतर जाओ, और बअल देवता के सेवकों का वध करो। सावधान! एक भी आदमी बचकर भाग न सके।’ अत: उन्‍होंने तलवार से उनको मौत के घाट उतार दिया, और उनके शव बाहर फेंक दिए। तत्‍पश्‍चात् वे बअल देवता के मन्‍दिर के भीतरी कक्ष में घुसे</verse>
				<verse number="26">और वहाँ से बअल देवता का स्‍तम्‍भ उठाकर बाहर लाए, और उसको जला दिया।</verse>
				<verse number="27">उन्‍होंने बअल देवता की वेदी और मन्‍दिर को ध्‍वस्‍त कर दिया। उन्‍होंने मन्‍दिर को शौचालय बना दिया। वह आज भी शौचालय है।</verse>
				<verse number="28">यों येहू ने इस्राएल प्रदेश से बअल देवता की पूजा को मिटा दिया।</verse>
				<verse number="29">किन्‍तु जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप करवाया था, वैसे येहू ने भी करवाया था। वह पाप-मार्ग पर चलता रहा। बेत-एल नगर और दान नगर में सोने के बछड़े की मूर्तियां प्रतिष्‍ठित रहीं।</verse>
				<verse number="30">प्रभु ने येहू से कहा, ‘जो कार्य मेरी दृष्‍टि में उचित है, वह तूने भली-भांति पूर्ण किया। तूने मेरे हृदय के अनुरूप ही अहाब के राज-परिवार के साथ व्‍यवहार किया। अत: तेरे वंशज चौथी पीढ़ी तक इस्राएल के सिंहासन पर बैठेंगे।’</verse>
				<verse number="31">परन्‍तु येहू अपने सम्‍पूर्ण हृदय से इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था पर नहीं चला। उसने सावधानी से उसका पालन नहीं किया। जैसे यारोबआम ने इस्राएली जनता से पाप कराए थे वैसे ही येहू ने भी किया। वह यारोबआम के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="32">उन दिनों में प्रभु ने इस्राएली राज्‍य की सीमा को घटाना आरम्‍भ किया। हजाएल ने इस्राएलियों को उनकी राज्‍य-सीमा में स्‍थान-स्‍थान पर पराजित किया और इन भूमि-क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया:</verse>
				<verse number="33">यर्दन नदी से पूर्व की ओर समस्‍त गिलआद क्षेत्र, गाद क्षेत्र, रूबेन क्षेत्र, मनश्‍शे क्षेत्र, अर्थात् अरोएर नगर से, जो अर्नोन नदी की घाटी के समीप है, गिलआद और बाशान तक समस्‍त क्षेत्र।</verse>
				<verse number="34">येहू के शेष कार्यों का विवरण, उसके समस्‍त कार्यों का और उसके समस्‍त वीरता-पूर्ण कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="35">येहू अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसे सामरी नगर में गाड़ा गया। उसका पुत्र यहोआहाज उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="36">येहू ने राजधानी सामरी नगर में इस्राएल प्रदेश पर अट्ठाईस वर्ष तक राज्‍य किया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">जब अहज्‍याह की माता अतल्‍याह ने देखा कि उसके पुत्र की हत्‍या कर दी गई, तब वह उठी, और उसने यहूदा में राज-परिवार के सब सदस्‍यों का संहार कर दिया।</verse>
				<verse number="2">किन्‍तु राजा योराम की पुत्री यहोशाबा ने, जो अहज्‍याह की बहिन थी, अपने भतीजे योआश का अन्‍य राजकुमारों के मध्‍य से, जिनकी हत्‍या की जानेवाली थी, अपहरण कर लिया। उसने योआश और उसकी धाय को शयनागार में छिपा दिया। यों उसने अतल्‍याह की दृष्‍टि से उसको छिपा दिया। अत: योआश का वध नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="3">योआश प्रभु के भवन में अपनी फूफी के साथ छ: वर्ष तक छिपा रहा। इस अवधि में अतल्‍याह यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करती रही।</verse>
				<verse number="4">सातवें वर्ष में पुरोहित यहोयादा ने दूत भेजकर कारी जाति के सैनिकों और अंगरक्षकों के शतपतियों को बुलाया। पुरोहित यहोयादा ने उन्‍हें प्रभु के भवन में आने दिया। उसने उनसे सन्‍धि की। उसने प्रभु के भवन में उनको शपथ दिलाई। तत्‍पश्‍चात् उसने उनको राजपुत्र दिखाया।</verse>
				<verse number="5">पुरोहित यहोयादा ने उनको आदेश दिया, ‘तुम्‍हें यह काम करना होगा: तुममें से जो सैनिक विश्राम-दिवस पर कार्यरत रहते हैं, उनके एक-तिहाई सैनिक राजमहल पर पहरा देंगे।</verse>
				<verse number="6">शेष सैनिक प्रभु के भवन पर विशेष रूप से पहरा देंगे: एक तिहाई भवन के सूर दरवाजे पर, और एक तिहाई अंगरक्षकों के पीछे दरवाजे पर पहरा देंगे।</verse>
				<verse number="7">तुम्‍हारे दो दल, जो विश्राम-दिवस पर छुट्टी पर रहते हैं, प्रभु के भवन में राजकुमार पर पहरा देंगे।</verse>
				<verse number="8">तुम राजकुमार को चारों ओर से घेरे रहोगे: प्रत्‍येक सैनिक सशस्‍त्र होगा। जो व्यक्‍ति सेना-पंिक्‍त के समीप आएगा, उसको तत्‍काल मौत के घाट उतार देना। जहां-कहीं राजकुमार जाए अथवा लौटकर वहां से आए, तुम उसके साथ रहना।’</verse>
				<verse number="9">शतपतियों ने पुरोहित यहोयादा के आदेश के अनुसार कार्य किया। वे अपने सब सैनिकों को, जो विश्राम-दिवस पर कार्यरत थे और जो विश्राम-दिवस पर छुट्टी पर थे, लेकर पुरोहित यहोयादा के पास आए।</verse>
				<verse number="10">यहोयादा ने उनको राजा दाऊद के भाले और ढाल सौंप दिए। ये शस्‍त्र प्रभु के भवन में सुरक्षित रखे हुए थे।</verse>
				<verse number="11">पहरेदार अपने हाथ में शस्‍त्र थामकर मन्‍दिर के दक्षिणी कोने से उत्तरी कोने तक, मन्‍दिर तथा वेदी को घेर कर खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="12">तत्‍पश्‍चात् यहोयादा ने राजकुमार योआश को बाहर निकाला। उसने राजकुमार के सिर पर मुकुट रखा, उसको साक्षी-पत्र सौंपा और उसका अभिषेक किया। जनता ने ताली बजाकर जय-जयकार किया। उन्‍होंने कहा, ‘राजा चिरायु हो!’</verse>
				<verse number="13">रानी अतल्‍याह ने अंगरक्षकों और जनता की आवाजी सुनी। वह प्रभु के भवन में लोगों के पास गई।</verse>
				<verse number="14">उसने देखा, राजा प्रथा के अनुसार मंच पर खड़ा है। शतपति और तुरही-वादक भी राजा के समीप खड़े हैं। आम जनता आनन्‍द मना रही है। वे नरसिंगे फूंक रहे हैं। अतल्‍याह ने आतंक प्रकट करने के लिए अपने राजसी वस्‍त्र फाड़ दिए और वह चिल्‍लाई, ‘यह राज-द्रोह है!’</verse>
				<verse number="15">पुरोहित यहोयादा ने शतपतियों को, जो सेनापति नियुक्‍त किए गए थे, यह आदेश दिया, ‘सेना-पंिक्‍त के मध्‍य से अतल्‍याह को बाहर निकालो। जो व्यक्‍ति उसका पक्ष ले, उसको तलवार से मौत के घाट उतार दो।’ पुरोहित यहोयादा यह सोचता था कि प्रभु के भवन में उसकी हत्‍या नहीं होनी चाहिए।</verse>
				<verse number="16">अत: शतपतियों ने रानी अतल्‍याह को पकड़ा। वे उसको अश्‍व-द्वार से राजमहल में ले गए, और वहां उसका वध कर दिया।</verse>
				<verse number="17">तत्‍पश्‍चात् पुरोहित यहोयादा ने प्रभु और राजा तथा लोगों के मध्‍य विधान की धर्मविधि सम्‍पन्न की, जिससे लोग प्रभु के निज लोग बनें। उसने राजा और प्रजा के मध्‍य भी सन्‍धि स्‍थापित की।</verse>
				<verse number="18">इसके बाद समस्‍त जनता बअल देवता के मन्‍दिर में आई। उन्‍होंने मन्‍दिर को खण्‍डहर बना दिया। उन्‍होंने उसकी वेदियों और मूर्तियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। उन्‍होंने वेदियों के सम्‍मुख ही बअल देवता के पुरोहित मत्तान का वध किया। उसके पश्‍चात् पुरोहित यहोयादा ने प्रभु के भवन के लिए पहरेदार नियुक्‍त किये।</verse>
				<verse number="19">पुरोहित यहोयादा ने शतपतियों, कारी जाति के सैनिकों, अंगरक्षकों और समस्‍त जनता को अपने साथ लिया। वे राजा को प्रभु के मन्‍दिर से बाहर लाए। वे उसके साथ-साथ अंगरक्षकों के द्वार से होते हुए राजमहल में गए। राजा सिंहासन पर विराजमान हुआ और</verse>
				<verse number="20">समस्‍त जनता ने आनन्‍द मनाया। नगर में शान्‍ति थी। इस प्रकार अतल्‍याह को राजमहल में तलवार से मौत के घाट उतारा गया।</verse>
				<verse number="21">जब योआश ने राज्‍य करना अरम्‍भ किया तब वह सात वर्ष का था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">येहू के राज्‍य-काल के सातवें वर्ष में योआश ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया। वह राजधानी यरूशलेम में चालीस वर्ष तक राज्‍य करता रहा। उसकी मां का नाम सिब्‍याह था। वह बएर-शेबा नगर की रहने वाली थी।</verse>
				<verse number="2">योआश ने अपने जीवन-भर वे ही कार्य किए जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित थे; क्‍योंकि पुरोहित यहोयादा उसको धार्मिक शिक्षा देता था।</verse>
				<verse number="3">फिर भी पहाड़ी शिखर की वेदियां नहीं तोड़ी गईं। लोग पहाड़ी शिखर की वेदियों पर बलि-पशु चढ़ाते और सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते रहे।</verse>
				<verse number="4">एक दिन योआश ने पुरोहितों को आदेश दिया, ‘जो चांदी के सिक्‍के पवित्र भेंट के रूप में प्रभु के भवन में चढ़ाए जाते हैं, वे सिक्‍के जो प्रत्‍येक व्यक्‍ति निर्धारित मन्‍दिर-कर के रूप में, अथवा स्‍वेच्‍छा से उत्‍प्रेरित होकर प्रभु के भवन में चढ़ाता है,</verse>
				<verse number="5">वे आप लें। इसके अतिरिक्‍त, आप अपने परिचित लोगों से भी चन्‍दा लीजिए। जिस-जिस स्‍थान पर भवन की मरम्‍मत की जरूरत है, वहां आप इस धन से मरम्‍मत कराइए।’</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु योआश के राज्‍य-काल के तेईसवें वर्ष तक भी पुरोहितों ने भवन की कोई मरम्‍मत नहीं की।</verse>
				<verse number="7">अत: राजा योआश ने राजपुरोहित यहोयादा तथा अन्‍य पुरोहितों को बुलाया। उसने उनसे पूछा, ‘आप भवन की मरम्‍मत क्‍यों नहीं कर रहे हैं? अब से आप अपने परिचितों से स्‍वयं चन्‍दा नहीं लेंगे, परन्‍तु उसको आप भवन की मरम्‍मत के लिए कोष में जमा करेंगे।’</verse>
				<verse number="8">पुरोहित इस बात पर सहमत हो गए कि वे लोगों से चन्‍दा नहीं लेंगे, और न भवन की मरम्‍मत ही करेंगे।</verse>
				<verse number="9">पुरोहित यहोयादा ने एक बक्‍सा लिया। उसने उसके ढक्‍कन में एक छेद किया। तत्‍पश्‍चात् उसने प्रभु के भवन के प्रवेश-द्वार की दाहिनी ओर वेदी के समीप उसे रख दिया। मन्‍दिर की ड्‍योढ़ी की रखवाली करने वाले पुरोहित प्रभु के भवन में चढ़ाए जाने वाले चांदी के सिक्‍कों को इस बक्‍से में डाल देते थे।</verse>
				<verse number="10">जब वे यह देखते थे कि बक्‍से में बहुत सिक्‍के भर गए हैं, तब राजा का सचिव और महापुरोहित आते। वे प्रभु के भवन में चढ़ाए गए सिक्‍कों को गिनते, उनको थैलियों में भरते, और तब उनको तौलते थे।</verse>
				<verse number="11">सिक्‍कों की गणना और तौल के बाद वे सिक्‍कों को प्रभु के भवन की मरम्‍मत करवाने वाले अधिकारियों को सौंप देते थे। अधिकारीगण उससे प्रभु के भवन के बढ़ई, कारीगरों,</verse>
				<verse number="12">राज-मिस्रियों, और संग-तराशों की मजदूरी देते थे। वे इन्‍हीं सिक्‍कों से प्रभु के भवन की मरम्‍मत के लिए इमारती लकड़ी और तराशे हुए पत्‍थर खरीदते थे। इनके अतिरिक्‍त मरम्‍मत-कार्य के अन्‍य खर्च थे, जो वे चुकाते थे।</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु प्रभु के भवन में चढ़ाए गए रुपयों से मन्‍दिर के लिए चांदी की चिलमचियां, चिमटे, प्‍याले, तुरहियां तथा सोना-चाँदी के अन्‍य पात्र नहीं बनाए गए।</verse>
				<verse number="14">सब रुपया भवन की मरम्‍मत करने वाले कारीगरों पर खर्च किया गया।</verse>
				<verse number="15">कारीगरों की मजदूरी चुकाने के लिए वे जिन व्यक्‍तियों को रुपया सौंपते थे, उनसे हिसाब-किताब नहीं मांगते थे; क्‍योंकि ये व्यक्‍ति ईमानदारी से काम करते थे।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु दोष-बलि और पाप-बलि के रूप में चढ़ाया गया रुपया प्रभु के भवन की मरम्‍मत में खर्च नहीं किया गया; क्‍योंकि वह रुपया पुरोहितों का था।</verse>
				<verse number="17">उन्‍हीं दिनों में सीरिया के राजा हजाएल ने गत नगर पर आक्रमण कर दिया। युद्ध हुआ। उसने गत नगर पर अधिकार कर लिया। उसके बाद वह यरूशलेम पर चढ़ाई करने के लिए उसकी ओर मुड़ा।</verse>
				<verse number="18">यहूदा के राजा योआश ने अपनी अर्पण की समस्‍त भेंट की वस्‍तु और अपने पूर्वजों − यहोशाफट, योराम और अहज्‍याह − के द्वारा प्रभु को अर्पित की गई भेंट की वस्‍तुएं लीं। उसने प्रभु-भवन के कोषागार का तथा राजमहल का समस्‍त सोना भी लिया, और उनको सीरिया के राजा हजाएल के पास भेज दिया। तब हजाएल यरूशलेम से लौट गया।</verse>
				<verse number="19">योआश के शेष कार्यों का, उसके समस्‍त कार्यों का विवरण ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="20">एक बार योआश के दरबारियों ने उसके विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा, और मिल्‍लो के भवन में उसकी हत्‍या कर दी। यह भवन सिल्‍ला की ढाल पर स्‍थित था।</verse>
				<verse number="21">उसके दो दरबारियों − योजाकर बेन-शिमआत और यहोजाबाद बेन-शोमेर − ने उस पर प्राणघातक प्रहार किया और वह मर गया। उन्‍होंने योआश को दाऊदपुर में उसके पूर्वजों के कब्रिस्‍तान में गाड़ा। योआश का पुत्र अमस्‍याह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजा योआश बेन-अहज्‍याह के राज्‍य-काल के तेईसवें वर्ष में येहू का पुत्र यहोआहाज इस्राएल प्रदेश की राजधानी सामरी नगर में राज्‍य करने लगा। उसने सत्रह वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="2">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया। जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप कराया था वैसे ही यहोआहाज ने भी किया। वह यारोबआम के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="3">अत: प्रभु का क्रोध इस्राएली जनता के प्रति भड़क उठा। उसने इस्राएलियों को सीरिया देश के राजा हजाएल के हाथ में, तथा उसके बाद हजाएल के पुत्र बेन-हदद के हाथ में सौंप दिया। इस्राएली कुछ वर्ष तक उनके अधीन रहे।</verse>
				<verse number="4">तब यहोआहाज ने अनुनय-विनय से प्रभु के क्रोध को शान्‍त किया और प्रभु ने उसकी प्रार्थना सुनी। सीरिया देश का राजा इस्राएली जनता पर अत्‍याचार कर रहा था। प्रभु ने इस अत्‍याचार पर दृष्‍टि की।</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने इस्राएलियों को एक उद्धारकर्ता दिया, और इस्राएली लोग सीरिया देश के राज्‍य के हाथ से मुक्‍त हो गए। वे पहले के समान अपने निवास-स्‍थानों में रहने लगे।</verse>
				<verse number="6">परन्‍तु जो पाप यारोबआम के राजवंश ने इस्राएली जनता से कराए थे, उनसे इस्राएली विमुख नहीं हुए। वे उसी पाप-मार्ग पर चलते रहे। अशेराह देवी की मूर्ति सामरी नगर में प्रतिष्‍ठित रही।</verse>
				<verse number="7">यहोआहाज की सेना में केवल पचास घुड़सवार, दस रथ और दस हजार पैदल सैनिक रह गये थे। सीरिया देश के राजा ने उनका संहार कर दिया था। उसने उनको रौंदकर मिट्टी में मिला दिया था।</verse>
				<verse number="8">यहोआहाज के शेष कार्यों का विवरण, उसके समस्‍त कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="9">यहोआहाज अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको सामरी नगर में गाड़ा गया। उसका पुत्र यहोआश उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="10">यहूदा प्रदेश के राजा योआश के राज्‍य-काल के सैंतीसवें वर्ष यहोआहाज का पुत्र यहोआश सामरी नगर में इस्राएल प्रदेश पर राज्‍य करने लगा। उसने सोलह वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="11">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने भी वही किया। जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप कराया था, वैसे ही यहोआश ने भी किया। वह यारोबआम के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="12">यहोआश के शेष कार्यों का, उसके समस्‍त कार्यों का विवरण, उसके वीरतापूर्ण कार्यों का, यहूदा प्रदेश के राजा अमस्‍याह से लड़े गए युद्ध का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="13">यहोआश अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको इस्राएल प्रदेश के राजाओं के साथ सामरी नगर में गाड़ा गया। यारोबआम उसके सिंहासन पर बैठा।</verse>
				<verse number="14">जिस रोग से एलीशा की मृत्‍यु होनी थी, वह उनको लग गया। इस्राएल प्रदेश का राजा यहोआश उनके पास गया। वह उनके सम्‍मुख रोने लगा। उसने कहा, ‘ओ मेरे पिता! ओ मेरे पिता! ओ इस्राएली राष्‍ट्र के सारथी! ओ हमारे अश्‍वारोही!’</verse>
				<verse number="15">एलीशा ने उसको आदेश दिया, ‘धनुष और तीर लो।’ राजा ने धनुष और तीर लिए।</verse>
				<verse number="16">एलीशा ने इस्राएल प्रदेश के राजा को यह आदेश दिया, ‘धनुष चढ़ाओ।’ राजा ने अपने हाथ से धनुष चढ़ाया। एलीशा ने राजा के हाथ पर अपने हाथ रखे</verse>
				<verse number="17">और यह कहा, ‘पूर्व दिशा की खिड़की खोलो।’ राजा ने उसको खोल दिया। एलीशा ने आदेश दिया, ‘तीर छोड़ो।’ राजा ने तीर छोड़ा। एलीशा ने कहा, ‘यह प्रभु की विजय का तीर है! सीरिया देश पर प्रभु की विजय का तीर! तुम अपेक नगर से सीरियाई सेना का पूर्ण संहार करोगे।’</verse>
				<verse number="18">एलीशा ने पुन: आदेश दिया, ‘एक और तीर लो।’ राजा ने तीर लिया। एलीशा ने इस्राएल प्रदेश के राजा को यह आदेश दिया, ‘इससे भूमि पर प्रहार करो।’ राजा ने भूमि पर तीन बार प्रहार किया; और तब वह रुक गया।</verse>
				<verse number="19">परमेश्‍वर के जन एलीशा उससे नाराज हुए। उन्‍होंने कहा, ‘तुम्‍हें पांच-छ: बार भूमि पर प्रहार करना चाहिए था। तब तुम सीरियाई सेना का पूर्ण संहार करते। परन्‍तु अब तुम सीरियाई सेना का तीन बार ही संहार करोगे।’</verse>
				<verse number="20">एलीशा की मृत्‍यु हो गई। उनको गाड़ा गया। प्रत्‍येक वर्ष मोआब देश के लुटेरों का दल इस्राएल प्रदेश पर आक्रमण करता था।</verse>
				<verse number="21">एक बार लोग किसी मुरदे को गाड़ रहे थे। सहसा उन्‍होंने लुटेरों को देखा। उन्‍होंने मुरदे को एलीशा की कबर में फेंक दिया। तब जैसे ही मुरदे का स्‍पर्श एलीशा की अस्‍थियों से हुआ, वह जीवित हो गया। वह अपने पैरों पर खड़ा हो गया!</verse>
				<verse number="22">यहोआहाज के राज्‍य-काल के दौरान सीरिया देश का राजा हजाएल इस्राएली राष्‍ट्र पर सदा अत्‍याचार करता रहा।</verse>
				<verse number="23">परन्‍तु प्रभु ने इस्राएलियों पर कृपा की। उसने उन पर दया की और वह उनकी ओर उन्‍मुख हुआ; क्‍योंकि उसने अब्राहम, इसहाक और याकूब से विधान स्‍थापित किया था। प्रभु ने उनको नष्‍ट नहीं किया। अब तक उसने उनको अपने सम्‍मुख से नहीं निकाला था।</verse>
				<verse number="24">सीरिया देश के राजा हजाएल की मृत्‍यु के बाद उसका पुत्र बेन-हदद उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="25">तब यहोआश बेन-अहोआहाज ने हजाएल के पुत्र बेन-हदद के हाथ से उन नगरों को पुन: प्राप्‍त कर लिया, जो हजाएल ने उसके पिता यहोआहाज से युद्ध में छीन लिए थे। यहोआश ने बेन-हदद को युद्ध में तीन बार पराजित किया, और उससे इस्राएल प्रदेश के नगर पुन: प्राप्‍त किए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश बेन-यहोआहाज के राज्‍य-काल के दूसरे वर्ष में यहूदा प्रदेश के राजा योआश का पुत्र अमस्‍याह राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="2">जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह पच्‍चीस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में उन्‍तीस वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी मां का नाम यहोअद्दीन था। वह यरूशलेम नगर की थी।</verse>
				<verse number="3">अमस्‍याह ने वही किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित था। फिर भी उसने अपने पूर्वज दाऊद के समान कार्य नहीं किया। उसने अपने सब कार्यों से अपने पिता योआश का अनुसरण किया,</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु पहाड़ी शिखर की वेदियां नहीं तोड़ी गईं। लोग उन पर पशु-बलि चढ़ाते और सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते रहे।</verse>
				<verse number="5">जब राज-सत्ता अमस्‍याह के हाथ में दृढ़ हो गई, तब उसने अपने पिता के हत्‍यारे दरबारियों का वध कर दिया।</verse>
				<verse number="6">परन्‍तु उसने प्रभु की आज्ञा के अनुसार, जो मूसा के व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ में लिखी है, उन हत्‍यारों के पुत्रों का वध नहीं किया। प्रभु ने यह आज्ञा दी थी: ‘पुत्रों के पाप के लिए पिता को मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दिया जाएगा, और न पिता के पाप के लिए पुत्रों को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। प्रत्‍येक व्यक्‍ति को उसके ही पाप के लिए मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="7">अमस्‍याह ने लवण घाटी में दस हजार एदोमी सैनिकों को पराजित कर दिया, और युद्ध में सेला नगर को जीत लिया। उसने सेला का नाम योक्‍तएल नगर रखा। आज भी उसका यही नाम है।</verse>
				<verse number="8">तब अमस्‍याह ने इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश के पास दूत भेजे। यहोआश येहू का पौत्र और यहोआहाज का पुत्र था। अमस्‍याह ने उसको यह सन्‍देश भेजा: ‘आओ, हम युद्ध में अपनी शक्‍ति आजमाएं।’</verse>
				<verse number="9">इस्राएल के राजा यहोआश ने यहूदा प्रदेश के राजा अमस्‍याह को यह उत्तर भेजा; ‘एक दिन लबानोन प्रदेश की एक झड़बेरी ने लबानोन प्रदेश के देवदार को यह सन्‍देश भेजा: “अपनी पुत्री का विवाह मेरे पुत्र के साथ कर।” उसी क्षण एक वन-पशु वहां से गुजरा, और उसने झड़बेरी को रौंद डाला।</verse>
				<verse number="10">तुमने निश्‍चय ही एदोमी सेना को पराजित किया है; पर तुम्‍हारा हृदय गर्व से फूल उठा है। अपनी अभूतपूर्व विजय से सन्‍तुष्‍ट हो, और घर में ही रहो। तुम अपने अनिष्‍ट को क्‍यों बुला रहे हो? इससे तुम्‍हारा पतन होगा, और तुम्‍हारे साथ समस्‍त यहूदा प्रदेश का भी।’</verse>
				<verse number="11">परन्‍तु अमस्‍याह ने यहोआश की बात नहीं मानी। अत: इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश ने आक्रमण कर दिया। यहूदा प्रदेश के बेत-शेमेश नगर में इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश और यहूदा प्रदेश के राजा अमस्‍याह का आमना-सामना हुआ।</verse>
				<verse number="12">यहूदा प्रदेश का राजा इस्राएल प्रदेश के राजा से हार गया। उसके सैनिक अपने-अपने घर भाग गए।</verse>
				<verse number="13">इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश ने यहूदा प्रदेश के राजा अमस्‍याह को, जो अहज्‍याह का पौत्र और योआश का पुत्र था, बेत-शेमेश नगर में बन्‍दी बना लिया। वह यरूशलेम नगर में आया। उसने एफ्रइम प्रवेश-द्वार से कोने वाले प्रवेश-द्वार तक, लगभग एक सौ अस्‍सी मीटर, यरूशलेम की शहरपनाह तोड़ दी।</verse>
				<verse number="14">जो सोना-चांदी और जो पात्र उसको प्रभु-भवन में तथा राज-भवन के कोषागारों में मिले, उसने उनको लूट लिया। उसने राजपुत्रों का भी अपहरण कर लिया, और अपनी राजधानी सामरी नगर को लौट गया।</verse>
				<verse number="15">यहोआश के शेष कार्यों का, उसके समस्‍त कार्यों का विवरण, उसके वीरतापूर्ण कार्यों का, यहूदा प्रदेश के राजा अमस्‍याह से लड़े गए युद्ध का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="16">यहोआश अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको इस्राएल प्रदेश के राजाओं के साथ सामरी नगर में गाड़ा गया। उसका पुत्र यारोबआम उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="17">इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश बेन-यहोआहाज की मृत्‍यु के पश्‍चात् यहूदा प्रदेश का राजा अमस्‍याह बेन-योआश पन्‍द्रह वर्ष तक जीवित रहा।</verse>
				<verse number="18">अमस्‍याह के शेष कार्यों का विवरण आदि से अन्‍त तक ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="19">लोगों ने यरूशलेम नगर में अमस्‍याह के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा। वह लाकीश नगर की ओर भागा। षड्‍यन्‍त्रकारियों ने उसके पीछे-पीछे लाकीश नगर में हत्‍यारों को भेजा, जिन्‍होंने वहां उसकी हत्‍या कर दी।</verse>
				<verse number="20">वे उसका शव घोड़ों पर लाद कर यरूशलेम नगर में लाए, और उसको उसके मृत पूर्वजों के साथ दाऊदपुर में गाड़ दिया।</verse>
				<verse number="21">तब यहूदा प्रदेश की समस्‍त जनता ने अमस्‍याह के पुत्र अजर्याह को चुना, और उसको उसके पिता के स्‍थान पर राजा बनाया। वह उस समय सोलह वर्ष का था।</verse>
				<verse number="22">अजर्याह ने अपने पिता राजा अमस्‍याह की मृत्‍यु के पश्‍चात् एलोत नगर का निर्माण कर उसको पुन: यहूदा राज्‍य के अधिकार में कर लिया।</verse>
				<verse number="23">यहूदा प्रदेश के राजा अमस्‍याह बेन-योआश के राज्‍य-काल के पन्‍द्रहवें वर्ष में इस्राएल प्रदेश का राजा यारोबआम बेन-यहोआश सामरी नगर में राज्‍य करने लगा। उसने इकतालीस वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया। जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप कराया था, वैसे उसने भी कराया। वह यारोबआम बेन-नबाट के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="25">यारोबआम बेन-यहोआश ने इस्राएली राज्‍य की सीमा, हमात घाटी की सीमा से मृत सागर तक, पुन: स्‍थापित कर ली। यह इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के वचन के अनुसार सम्‍पन्न हुआ। प्रभु ने गत-हेफेर नगर के अपने सेवक नबी योना बेन-अमित्तय के मुख से ऐसा ही कहा था।</verse>
				<verse number="26">प्रभु ने यह देखा था कि इस्राएली जनता की पीड़ा कितनी असहनीय है। वहां न स्‍वतन्‍त्र और न गुलाम व्यक्‍तियों में इस्राएली जनता की सहायता करने वाला कोई रह गया था।</verse>
				<verse number="27">प्रभु ने यह नहीं कहा था कि वह धरती से इस्राएली जनता का नामोनिशान मिटा देगा। अत: उसने यारोबआम बेन-यहोआश के हाथ से उनकी रक्षा की।</verse>
				<verse number="28">यारोबआम के शेष कार्यों का विवरण, उसके समस्‍त कार्यों का, उसके वीरतापूर्ण कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है। उसने किस प्रकार दमिश्‍क और हमात नगरों को जीतकर इस्राएली राज्‍य में सम्‍मिलित किए थे, इसका भी विवरण उस ग्रन्‍थ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="29">यरोबआम अपने मृत पूर्वजों, इस्राएल प्रदेश के राजाओं के साथ सो गया। उसका पुत्र जकर्याह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">इस्राएल प्रदेश के राजा यारोबआम के राज्‍यकाल के सत्ताइसवें वर्ष में यहूदा प्रदेश का राजा अजर्याह बेन-अमस्‍याह राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="2">जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह सोलह वर्ष का था। उसने बावन वर्ष तक यरूशलेम नगर में राज्‍य किया। उसकी मां का नाम यकोलियाह था। वह यरूशलेम नगर की रहने वाली थी।</verse>
				<verse number="3">जैसे उसके पिता अमस्‍याह ने उन कार्यों को किया था जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित थे, वैसे ही उसने भी किया।</verse>
				<verse number="4">फिर भी पहाड़ी शिखर की वेदियां नहीं तोड़ी गईं। लोग उन पर पशु-बलि चढ़ाते और सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते रहे।</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने राजा को कुष्‍ठ-रोग से पीड़ित कर दिया। वह मृत्‍यु-पर्यन्‍त कुष्‍ठ-रोगी रहा। वह अलग महल में रहता था। उसका पुत्र योताम राजपरिवार की व्‍यवस्‍था करता था। योताम ही जनता पर शासन और उनका न्‍याय करता था।</verse>
				<verse number="6">अजर्याह के शेष कार्यों का विवरण, उसके समस्‍त कार्यों का विवरण, ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="7">अजर्याह अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको उसके पूर्वजों के साथ दाऊद-पुर में गाड़ा गया। उसका पुत्र योताम उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="8">यहूदा प्रदेश के राजा अजर्याह के राज्‍य-काल के अड़तीसवें वर्ष में जकर्याह बेन-यारोबआम ने इस्राएल प्रदेश पर सामरी नगर में छ: महीने तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="9">जैसे उसके पूर्वजों ने उन कार्यों को किया था जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरे थे, वैसे ही उसने भी किया। जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप कराए थे, वैसे उसने भी कराए। वह यारोबआम बेन-नबाट के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="10">शल्‍लूम बेन-याबेश ने उसके विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा। उसने इब्‍लआम नगर में जकर्याह पर हमला किया, और उसको मार डाला। तत्‍पश्‍चात् वह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="11">जकर्याह के शेष कार्यों का विवरण ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="12">यों प्रभु का यह वचन, जो उसने येहू से कहा था, पूरा हुआ: ‘केवल चौथी पीढ़ी तक तेरे वंशज इस्राएल के सिंहासन पर बैठेंगे’।</verse>
				<verse number="13">यहूदा प्रदेश के राजा ऊज्‍जियाह के राज्‍य-काल के उन्‍तालीसवें वर्ष में शल्‍लूम बेन-याबेश ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया। उसने केवल एक महीने तक सामरी नगर में राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="14">तब मनहेम बेन-गादी ने तिर्साह नगर से उस पर चढ़ाई की। मनहेम सामरी नगर में आया। उसने वहीं शल्‍लूम पर हमला किया, और उसको मार डाला। तत्‍पश्‍चात् वह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="15">शल्‍लूम के शेष कार्यों का विवरण, उसके षड्‍यन्‍त्र का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="16">तब मनहेम ने तप्‍पूह नगर पर आक्रमण किया। उसने नगर को तथा नगर निवासियों को नष्‍ट कर दिया। उसने तिर्साह नगर से तप्‍पूह नगर की सीमाओं तक समस्‍त क्षेत्र को उजाड़ दिया। लोगों ने तप्‍पूह नगर का प्रवेश-द्वार उसके लिए नहीं खोला था। इसलिए उसने उसको नष्‍ट कर दिया। उसने नगर की गर्भवती स्‍त्रियों के पेट चीर दिए।</verse>
				<verse number="17">यहूदा प्रदेश के राजा अजर्याह के राज्‍य-काल के उनतालीसवें वर्ष में मनहेम बेन-गादी ने इस्राएल प्रदेश पर राज्‍य करना आरम्‍भ किया। उसने राजधानी सामरी नगर में दस वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="18">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया। जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप-कर्म कराए थे, वैसे ही उसने भी कराए। वह अपने जीवन भर यारोबआम के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="19">मनहेम के राज्‍य-काल में असीरिया देश के राजा पूल ने इस्राएल प्रदेश पर चढ़ाई की। मनहेम ने पूल को लगभग पैंतीस हजार किलो चांदी दी, ताकि राजा पूल उसके हाथ में राजसत्ता को दृढ़ करने में उसकी सहायता करे।</verse>
				<verse number="20">मनहेम ने पूल को यह चांदी देने के लिए इस्राएल प्रदेश के सब धनी-मानी लोगों पर कर लगाया; प्रत्‍येक व्यक्‍ति को आधा किलो चांदी देनी पड़ी। अत: असीरिया देश का राजा पूल इस्राएल प्रदेश में नहीं ठहरा। वह अपने देश को लौट गया।</verse>
				<verse number="21">मनहेम के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="22">मनहेम अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसका पुत्र पकहयाह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="23">यहूदा प्रदेश के राजा अजर्याह के राज्‍यकाल के पचासवें वर्ष में पकहयाह बेन-मनहेम इस्राएल प्रदेश पर सामरी नगर में राज्‍य करने लगा। उसने दो वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="24">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया। जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप-कर्म कराए थे, वैसा ही उसने भी कराए। वह यारोबआम के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="25">पेकह बेन-रमलयाह ने, जो उसका सेना-नायक था, उसके विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा। उसने गिलआद क्षेत्र के पचास सैनिकों के साथ सामरी नगर में पकहयाह पर हमला किया, और राजमहल की गढ़ी में उसको मार डाला। वह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="26">पकहयाह के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="27">यहूदा प्रदेश के राजा अजर्याह के राज्‍यकाल के बावनवें वर्ष में पेकह बेन-रमलयाह ने इस्राएल प्रदेश पर सामरी नगर में राज्‍य करना आरम्‍भ किया। उसने बीस वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="28">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया। जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप-कर्म कराए थे, वैसा ही उसने भी कराए। वह यारोबआम के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="29">इस्राएल के राजा पेकह के राज्‍य-काल में असीरिया देश के राजा तिग्‍लत-पलेसेर ने आक्रमण किया। उसने इन नगरों और प्रदेशों पर कब्‍जा कर लिया: इय्‍योन, आबेल बेत-माकाह, यानोह, केदेश, हासोर, गिलआद, तथा गलील और नफ्‍ताली का समस्‍त प्रदेश। वह लोगों को बन्‍दी बनाकर असीरिया देश ले गया।</verse>
				<verse number="30">तब होशे बेन-एलाह ने पेकह बेन-रमलयाह के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा। उसने उस पर हमला किया और उसको मार डाला। वह योताम बेन-ऊज्‍जियाह के राज्‍य-काल के बीसवें वर्ष में पेकह के स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="31">पेकह के शेष कार्यों का विवरण, उसके समस्‍त कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="32">इस्राएल प्रदेश के राजा पेकह बेन-रमलयाह के राज्‍य-काल के दूसरे वर्ष में यहूदा प्रदेश के राजा ऊज्‍जियाह के पुत्र योताम ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="33">जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह पच्‍चीस वर्ष का था। उसने सोलह वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसकी मां का नाम यरूशा था। वह सादोक की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="34">जैसे उसके पिता ऊज्‍जियाह ने उन कार्यों को किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित थे, वैसे उसने भी किया।</verse>
				<verse number="35">फिर भी पहाड़ी शिखर की वेदियां नहीं तोड़ी गईं। लोग उन पर पशु-बलि चढ़ाते और सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते रहे। योताम ने प्रभु के भवन का ऊपरवाला द्वार फिर से बनवाया था।</verse>
				<verse number="36">योताम के शेष कार्यों का विवरण, उसके समस्‍त कार्यों का विवरण, ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="37">योताम के राज्‍य-काल में प्रभु सीरिया के राजा रसीन और इस्राएल प्रदेश के राजा पेकह बेन-रमलयाह को यहूदा प्रदेश पर आक्रमण के उद्देश्‍य से भेजने लगा।</verse>
				<verse number="38">तब योताम अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको उसके पूर्वजों के साथ उसके पूर्वज दाऊद के नगर में गाड़ा गया। उसका पुत्र आहाज उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">पेकह बेन-रमलयाह के राज्‍य-काल के सत्रहवें वर्ष आहाज बेन-योताम ने यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करना आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="2">जब आहाज ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह बीस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में सोलह वर्ष तक राज्‍य किया। उसने अपने पूर्वज दाऊद के आचरण का अनुसरण नहीं किया। उसने वे कार्य नहीं किए जो प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में उचित हैं।</verse>
				<verse number="3">वह इस्राएल प्रदेश के राजाओं के मार्ग पर चला। जिन जातियों को प्रभु ने इस्राएली लोगों को बसाने के लिए कनान देश से निकाल दिया था, उनकी घृणित प्रथा के अनुसार आहाज ने अपने पुत्र को अग्‍नि में बलि के रूप में चढ़ाया।</verse>
				<verse number="4">वह पहाड़ी शिखर की वेदियों पर, पहाड़ियों पर तथा प्रत्‍येक हरे वृक्ष के नीचे पशु-बलि चढ़ाता और सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाता था।</verse>
				<verse number="5">तब सीरिया के राजा रसीन और इस्राएल प्रदेश के राजा पेकह बेन-रमलयाह ने युद्ध के उद्देश्‍य से यरूशलेम नगर पर चढ़ाई कर दी। उन्‍होंने राजा आहाज को घेर तो लिया, पर वे उसको युद्ध के लिए विवश नहीं कर सके।</verse>
				<verse number="6">(उन्‍हीं दिनों में एदोम देश के राजा ने एलोत नगर को अपने देश में फिर मिला लिया। उसने यहूदा प्रदेश के नागरिकों को एलोत नगर से निकाल दिया। तब एदोम देश के नागरिक एलोत नगर में आए। वे वहां बस गए। वे आज भी वहां रहते हैं।)</verse>
				<verse number="7">अत: आहाज ने असीरिया देश के राजा तिग्‍लत-पलेसेर के पास दूतों द्वारा यह सन्‍देश भेजा: ‘मैं आपका सेवक और पुत्र हूँ। कृपया, आइए और सीरिया के राजा तथा इस्राएल प्रदेश के राजा के हाथ से मुझे मुक्‍त कीजिए। वे मुझ पर आक्रमण कर रहे हैं।’</verse>
				<verse number="8">आहाज ने प्रभु-भवन और राजमहल के कोषागारों में प्राप्‍त सोना-चांदी को निकाला, और उनको असीरिया के राजा के पास भेंट के रूप में भेज दिया।</verse>
				<verse number="9">असीरिया के राजा ने आहाज के सन्‍देश को सुना। उसने सीरिया की राजधानी दमिश्‍क पर आक्रमण कर दिया। उसने दमिश्‍क नगर पर अधिकार कर लिया। उसने राजा रसीन को मार डाला, और उसकी प्रजा को बन्‍दी बनाकर कीर नगर ले गया।</verse>
				<verse number="10">राजा आहाज असीरिया देश के राजा तिग्‍लत-पलेसेर से भेंट करने के लिए दमिश्‍क नगर को गया। उसने दमिश्‍क में एक वेदी देखी। उसने पुरोहित ऊरियाह के पास उस वेदी का नक्‍शा और विस्‍तृत विवरण के साथ वेदी का नमूना भेजा।</verse>
				<verse number="11">पुरोहित ऊरियाह ने वेदी निर्मित की। जो निर्देश राजा आहाज ने दमिश्‍क से भेजे थे, उनके अनुसार पुरोहित ऊरियाह ने राजा आहाज के लौटने के पूर्व ही वेदी का निर्माण कर दिया।</verse>
				<verse number="12">राजा आहाज दमिश्‍क नगर से लौटा। उसने वेदी का अवलोकन किया। वह वेदी के समीप गया और उस पर चढ़ा।</verse>
				<verse number="13">उसने अग्‍नि-बलि और अन्न-बलि जलायीं, और पेय-बलि उण्‍डेली। उसने सहभागिता-बलि के पशुओं का रक्‍त वेदी पर छिड़का।</verse>
				<verse number="14">उसने प्रभु के सम्‍मुख की कांस्‍य वेदी को मन्‍दिर के सामने से, अर्थात् अपनी नई वेदी और प्रभु-मन्‍दिर के बीच में से, हटा दिया और उसको अपनी वेदी के उत्तर की ओर रख दिया।</verse>
				<verse number="15">राजा आहाज ने पुरोहित ऊरियाह को यह आदेश दिया, ‘आप इस महावेदी पर पहले के समान प्रात:कालीन अग्‍नि-बलि, सन्‍ध्‍याकालीन अन्न-बलि, राज अग्‍नि-बलि और राज अन्न-बलि तथा समस्‍त देशवासियों की अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि और पेय-बलि चढ़ा सकते हैं। इसके अतिरिक्‍त आप इसी महावेदी पर अग्‍नि-बलि के पशु तथा अन्‍य बलि-पशुओं का रक्‍त छिड़केंगे। परन्‍तु मैं कांस्‍य वेदी का उपयोग प्रभु का उत्तर प्राप्‍त करने के लिए करूंगा।’</verse>
				<verse number="16">पुरोहित ऊरियाह ने राजा आहाज के आदेश के अनुसार सब कार्य किए।</verse>
				<verse number="17">राजा आहाज ने ठेलों की चौखटों को काट दिया, और चौखटों के दिल्‍लों को हटा दिया। उसने कांस्‍य के बैलों पर से, जो हौज के नीचे थे, हौज को उतार कर पत्‍थर के चबूतरे पर रख दिया।</verse>
				<verse number="18">असीरिया के राजा के सन्‍तोष के लिए उसने विश्राम-दिवस पर प्रयुक्‍त होने वाले मण्‍डप को, जो प्रभु-मन्‍दिर के भीतर था, तथा राजा के लिए निर्मित बाहरी प्रवेश-द्वार को निकलवा दिया।</verse>
				<verse number="19">आहाज के शेष कार्यों का विवरण ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="20">आहाज अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको उसके पूर्वजों के साथ दाऊदपुर में गाड़ा गया। उसका पुत्र हिजकियाह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजा आहाज के राज्‍य-काल के बारहवें वर्ष में होशे बेन-एलाह ने इस्राएल प्रदेश पर राजधानी सामरी नगर में राज्‍य करना आरम्‍भ किया। उसने नौ वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="2">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया। फिर भी उसने उतने बुरे कार्य नहीं किए, जितने इस्राएल प्रदेश के पूर्ववर्ती राजाओं ने किए थे।</verse>
				<verse number="3">असीरिया देश के राजा शलमन-एसेर ने होशे पर आक्रमण किया। होशे राजा शलमन-एसेर के अधीन हो गया। वह उसको प्रति वर्ष कर देता था।</verse>
				<verse number="4">एक बार राजा होशे ने मिस्र देश के राजा सेवे को दूत भेजे। इसके अतिरिक्‍त, जो कर वह प्रति वर्ष असीरिया देश के राजा को देता था, उसको उसने बन्‍द कर दिया। असीरिया देश के राजा को होशे के इस विश्‍वासघात का पता लगा। असीरिया देश के राजा ने उसको बन्‍दी बना लिया, और उसको बन्‍दी-गृह में डाल दिया।</verse>
				<verse number="5">तत्‍पश्‍चात् उसने समस्‍त इस्राएल प्रदेश पर चढ़ाई कर दी। वह सामरी नगर पहुंचा। वह तीन वर्ष तक राजधानी को घेरे रहा।</verse>
				<verse number="6">होशे के राज्‍य-काल के नौवें वर्ष में असीरिया देश के राजा ने राजधानी सामरी नगर पर अधिकार कर लिया। वह इस्राएलियों को बन्‍दी बनाकर असीरिया देश में ले गया। उसने इस्राएलियों को हलह नगर में तथा गोजान क्षेत्र की हाबोर नदी के तट पर, और मादय देश के नगरों में बसाया।</verse>
				<verse number="7">इस पतन का कारण यह है: इस्राएलियों ने अपने प्रभु परमेश्‍वर के विरुद्ध पाप किया था। प्रभु ने उन्‍हें मिस्र देश के राजा फरओ के पंजे से निकाला था। किन्‍तु इस्राएली अन्‍य देवताओं की पूजा-आराधना करने लगे थे।</verse>
				<verse number="8">जिन जातियों को प्रभु ने उनकी भूमि पर से इस्राएलियों के लिए निकाल दिया था, उन्‍हीं जातियों की संविधियों पर इस्राएली चलते थे।</verse>
				<verse number="9">इस्राएल प्रदेश के राजाओं ने तथा प्रजा ने अपने प्रभु परमेश्‍वर के विरुद्ध चुपचाप ऐसे कार्य किए, जो सर्वथा अनुचित थे। उन्‍होंने प्रत्‍येक नगर में, मीनार वाले नगरों से लेकर किला-बन्‍द नगरों तक, अपने लिए पहाड़ी शिखरों पर वेदियों का निर्माण किया था।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने हर एक ऊंची पहाड़ी पर तथा प्रत्‍येक हरे-भरे वृक्ष के नीचे अपने लिए पूजा-स्‍तम्‍भ और अशेराह देवी की मूर्ति प्रतिष्‍ठित की थी।</verse>
				<verse number="11">वहां वे उन जातियों के समान, जिन्‍हें प्रभु ने उनके सम्‍मुख से खदेड़ दिया था, पहाड़ी शिखर की वेदियों पर सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाया करते थे। उन्‍होंने दुष्‍कर्म किए, और प्रभु के क्रोध को भड़काया।</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने उनको यह आदेश दिया था: ‘तुम मूर्ति की पूजा मत करना।’ परन्‍तु उन्‍होंने मूर्ति की पूजा की।</verse>
				<verse number="13">प्रभु इस्राएल और यहूदा प्रदेशों को नबियों और द्रष्‍टाओं के द्वारा चेतावनी देता रहा। प्रभु ने उनसे कहा, ‘अपने कुमार्गों को छोड़ दो, और मेरी आज्ञाओं और संविधियों का पालन करो। जो व्‍यवस्‍था मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों को प्रदान की थी, जो व्‍यवस्‍था मैंने अपने सेवक नबियों के हाथ से तुम्‍हें भेजी थी, उसके अनुसार कार्य करो।’</verse>
				<verse number="14">परन्‍तु उन्‍होंने नहीं सुना। जैसे उनके पूर्वज जिद्दी थे, जिन्‍होंने अपने प्रभु परमेश्‍वर पर विश्‍वास नहीं किया था, वैसे ही वे जिद्दी थे।</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने प्रभु की संविधियों को, अपने पुर्वजों के साथ स्‍थापित प्रभु के विधान को अस्‍वीकार किया और उसकी चेतावनी की घोर उपेक्षा की। उन्‍होंने झूठी मूर्तियों का अनुसरण किया, और स्‍वयं झूठे बन गए। उन्‍होंने अपने चारों ओर की जातियों के दुष्‍कर्मों का अनुसरण किया। उनके विषय में प्रभु ने इस्राएलियों को आदेश दिया था कि उनके समान कार्य मत करना।</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने अपने प्रभु परमेश्‍वर की सब आज्ञाओं को त्‍याग दिया, और अपने लिए बछड़े की दो मूर्तियां ढालीं। उन्‍होंने अशेराह देवी की मूर्ति प्रतिष्‍ठित की। वे आकाश की प्राकृतिक शक्‍तियों की वन्‍दना और बअल देवता की पूजा करने लगे।</verse>
				<verse number="17">वे अपने पुत्र अथवा पुत्री को अग्‍नि में बलि के रूप में चढ़ाते थे। वे शकुन विचारते और जादू-टोना करते थे। उन्‍होंने प्रभु की दृष्‍टि में दुष्‍कर्म करने के लिए अपने को बेच दिया था, और यों प्रभु के क्रोध को भड़काया था।</verse>
				<verse number="18">अत: प्रभु इस्राएलियों से बहुत नाराज हुआ, और उसने उनको अपनी आंखों के सामने से हटा दिया। केवल यहूदा कुल के वंशज शेष रहे।</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु यहूदा के वंशजों ने भी अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञाओं का पालन नहीं किया। जिन प्रथाओं का पालन इस्राएल प्रदेश की जनता करती थी, उनको यहूदा प्रदेश की जनता ने भी अपना लिया और वे उनके अनुसार आचरण करते थे।</verse>
				<verse number="20">अत: प्रभु ने इस्राएल के सब वंशजों को अस्‍वीकार किया। उसने उनको दु:ख दिया और लुटेरों के हाथ में सौंप दिया, और अन्‍त में उनको अपने सम्‍मुख से निकाल दिया।</verse>
				<verse number="21">जब प्रभु ने इस्राएल प्रदेश को दाऊद के राजवंश से अलग किया था, तब इस्राएल प्रदेश के निवासियों ने यारोबआम बेन-नबाट को अपना राजा बनाया था। यारोबआम ने इस्राएल प्रदेश की जनता को प्रभु के मार्ग से भटका दिया, और उससे महापाप कराया।</verse>
				<verse number="22">जिस पाप-मार्ग पर यारोबआम चला, उस पर इस्राएल प्रदेश की जनता भी चली। वह पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुई।</verse>
				<verse number="23">अत: अन्‍त में प्रभु ने इस्राएलियों को अपने सम्‍मुख से निकाल दिया, जैसा उसने अपने सेवक नबियों के मुख से कहा था। इस्राएली लोग स्‍वदेश से निकाल दिए गए, और असीरिया देश में आज तक निर्वासित हैं।</verse>
				<verse number="24">असीरिया देश के राजा ने बेबीलोन, कूत, अव्‍वा, हमात और सपरवइम नगरों से लोगों को निर्वासित किया, और उनको सामरी प्रदेश के नगरों में इस्राएलियों के स्‍थान पर बसा दिया। उन्‍होंने सामरी प्रदेश पर कब्‍जा कर लिया और वे उसके नगरों में बस गए।</verse>
				<verse number="25">अपने निवास के आरम्‍भिक दिनों में वे प्रभु की आराधना नहीं करते थे। अत: प्रभु ने उनकी बस्‍तियों में सिंहों को भेजा, जिन्‍होंने उनके कुछ लोगों को मार डाला।</verse>
				<verse number="26">असीरिया के राजा को यह समाचार मिला, ‘जिन जातियों को आपने सामरी नगरों में ले जाकर बसाया है, वे उस देश के देवता की प्रथा को नहीं जानते हैं। अत: उसने उनके मध्‍य सिंह भेजे हैं, जो उनको मार रहे हैं। महाराज, ये जातियां निस्‍सन्‍देह उस देश के देवता की प्रथा से अपरिचित हैं।’</verse>
				<verse number="27">तब असीरिया के राजा ने असीरियों को यह आदेश दिया, ‘जो पुरोहित तुम वहां से बन्‍दी बनाकर लाए हो, उनमें से किसी को वहां भेजो। वह वहां जाएगा, और वहीं रहेगा। वह लोगों को उस देश के देवता की प्रथा के विषय में शिक्षा देगा।’</verse>
				<verse number="28">अत: एक पुरोहित, जिसको वे सामरी नगर से बन्‍दी बनाकर ले गए थे, बेत-एल नगर में गया और वहां रहने लगा। वह लोगों को सिखाता था कि उन्‍हें किस प्रकार प्रभु की आराधना करनी चाहिए।</verse>
				<verse number="29">फिर भी सामरी नगरों में बसी हुई जातियां अपने-अपने राष्‍ट्रीय देवता की मूर्तियां बनातीं, और उनको पहाड़ी शिखर की वेदियों के आराधना-गृहों में प्रतिष्‍ठित करती थीं। इन आराधना-गृहों को सामरी लोगों ने निर्मित किया था। प्रत्‍येक जाति ने अपने नगर में अपने राष्‍ट्रीय देवता की मूर्ति प्रतिष्‍ठित की।</verse>
				<verse number="30">बेबीलोनी लोगों ने सूक्‍कोत-बनोत देवता की, कूती लोगों ने नेर्गल देवता की, हमाती लोगों ने असीमा देवता की,</verse>
				<verse number="31">अव्‍वी लोगों ने निब्‍हज और तरताक देवताओं की मूर्तियां प्रतिष्‍ठित कीं। सपरवइम नगर के देवता अद्र-मेलेक और अन-मेलेक थे। सपरवइमी लोग इन देवताओं के लिए अपने बच्‍चों को अग्‍नि में चढ़ाते थे।</verse>
				<verse number="32">ये जातियां प्रभु की भी आराधना करती थीं। उन्‍होंने अनेक वर्ग के पुरुषों को पहाड़ी शिखर के वेदियों के पुरोहित नियुक्‍त किए थे, जो उनके लिए आराधना-गृहों में बलि चढ़ाते थे।</verse>
				<verse number="33">ये जातियां प्रभु की आराधना करती तो थीं, पर वे अपने देश की प्रथा के अनुसार, जहां से वे निर्वासित हुई थीं, अपने-अपने राष्‍ट्रीय देवता की पूजा भी करती थीं।</verse>
				<verse number="34">वे आज भी प्राचीन रीति-रिवाजों का पालन करती हैं। सामरी लोग प्रभु का भय नहीं मानते थे। वे उन संविधियों, न्‍याय-सिद्धान्‍तों, व्‍यवस्‍था और आज्ञाओं का पालन नहीं करते थे, जिन्‍हें प्रभु ने याकूब के वंशजों को प्रदान किया था। याकूब का नाम उसने ‘इस्राएल’ रखा था।</verse>
				<verse number="35">प्रभु ने याकूब के वंशजों के साथ यह विधान स्‍थापित किया था और उनको यह आज्ञा दी थी, ‘तुम अन्‍य देवताओं की पूजा मत करना। तुम झुककर उनकी वन्‍दना मत करना। उनकी सेवा मत करना, और न उनके लिए बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="36">किन्‍तु तुम केवल प्रभु की आराधना करना, जिसने तुमको अपने महासामर्थ्य से और उद्धार के लिए फैली हुई भुजाओं से मिस्र देश से बाहर निकाला था। तुम केवल उसकी वन्‍दना करना, और उसके लिए ही बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="37">जो संविधियां, न्‍याय-सिद्धान्‍त, व्‍यवस्‍था और आज्ञाएं उसने तुम्‍हारे लिए लिखी हैं, उनका पालन करने में सदा तत्‍पर रहना। तुम अन्‍य देवताओं की पूजा कदापि मत करना।</verse>
				<verse number="38">जो विधान प्रभु ने तुम्‍हारे साथ स्‍थापित किया है, उसको मत भूलना। तुम अन्‍य देवताओं की पूजा कभी मत करना।</verse>
				<verse number="39">परन्‍तु तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की आराधना करना; और वह तुम्‍हारे शत्रुओं के हाथ से तुम्‍हें मुक्‍त करेगा।’</verse>
				<verse number="40">फिर भी उन्‍होंने ये बातें नहीं सुनीं। वे अपने प्राचीन रीति-रिवाजों का पालन करते रहे।</verse>
				<verse number="41">ये जातियां एक ओर तो प्रभु की आराधना करती थीं, और दूसरी ओर अपने राष्‍ट्रीय देवताओं की मूर्तियों की पूजा भी। ऐसा ही उनकी सन्‍तान भी करती रही। पीढ़ी से पीढ़ी यह होता रहा। जैसा उनके पूर्वजों ने किया था वैसा ही आज भी उनके वंशज करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">इस्राएल प्रदेश के राजा होशे बेन-एलाह के राज्‍य-काल के तीसरे वर्ष में हिजकियाह बेन-आहाज ने यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करना आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="2">जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया, तब वह पच्‍चीस वर्ष का था। उसने उनतीस वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसकी मां का नाम अबीयाह था। वह जकरयाह की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="3">हिजकियाह ने अपने पूर्वज दाऊद के समान वे ही कार्य किए जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित थे।</verse>
				<verse number="4">उसने पहाड़ी शिखर की वेदियां हटा दीं। पूजा-स्‍तम्‍भ तोड़ दिए। अशेराह देवी की मूर्ति ध्‍वस्‍त कर दी। जो पीतल का सर्प मूसा ने बनाया था, और जिसके सम्‍मुख अब तक इस्राएली सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते आ रहे थे, उसको भी हिजकियाह ने टुकड़े-टुकड़े कर दिया। पीतल के सर्प का नाम नहूश्‍तान था।</verse>
				<verse number="5">हिजकियाह ने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर पर भरोसा किया। यहूदा प्रदेश में हिजकियाह के समान राजा नहीं हुआ: न उसके पहले और न उसके बाद।</verse>
				<verse number="6">वह प्रभु से चिपका रहा। उसने प्रभु का अनुसरण करना नहीं छोड़ा। जो आज्ञाएं प्रभु ने मूसा को दी थीं, वह उनका पालन करता रहा।</verse>
				<verse number="7">प्रभु उसके साथ था। जब-जब वह युद्ध पर निकलता, प्रभु उसे सफलता प्रदान करता था। उसने असीरिया के राजा के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था। वह उसके अधीन नहीं रहा।</verse>
				<verse number="8">उसने पलिश्‍ती देश पर, गाजा नगर और उसकी सीमाओं तक, मीनारवाले तथा किलाबन्‍द नगरों पर अधिकार कर लिया था।</verse>
				<verse number="9">राजा हिजकियाह के राज्‍य-काल के चौथे वर्ष में, (जो इस्राएल प्रदेश के राजा होशे बेन-एलाह के राज्‍य-काल का सातवां वर्ष था) असीरिया देश के राजा शलमन-एसेर ने राजधानी सामरी नगर पर आक्रमण किया। उसने उसको घेर लिया।</verse>
				<verse number="10">वह तीन वर्ष तक उसको घेरे रहा। तत्‍पश्‍चात् उसने सामरी प्रदेश पर अधिकार कर लिया। यह घटना राजा हिजकियाह के राज्‍य-काल के छठे वर्ष में घटी। (यह इस्राएल प्रदेश के राजा होशे बेन-एलाह के राज्‍य-काल का नौवां वर्ष था)</verse>
				<verse number="11">असीरिया देश का राजा इस्राएलियों को बन्‍दी बनाकर असीरिया देश में ले गया। उसने इस्राएलियों को हलह नगर में तथा गोजान क्षेत्र की हाबोर नदी के तट पर और मादय देश के नगरों में बसाया।</verse>
				<verse number="12">सामरी राज्‍य के पतन का कारण यह है: उसने अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी को नहीं सुना, और उसके विधान का उल्‍लंघन किया। जो आज्ञाएं प्रभु ने अपने सेवक मूसा को दी थीं, इस्राएली लोगों ने न उनको सुना, और न उनके अनुसार कार्य किया।</verse>
				<verse number="13">राजा हिजकियाह के राज्‍य-काल के चौदहवें वर्ष में असीरिया के राजा सनहेरिब ने यहूदा प्रदेश पर आक्रमण किया। उसने यहूदा प्रदेश के सब किलाबन्‍द नगरों पर अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="14">यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह ने असीरिया देश के राजा के पास लाकीश नगर में यह सन्‍देश भेजा: ‘मुझसे अपराध हुआ। कृपया मेरे देश से लौट जाइए। जो भी अर्थ-भार आप मुझ पर डालेंगे, मैं उसको वहन करूंगा।’ अत: असीरिया के राजा ने यहूदा प्रदेश के राजा से दण्‍ड के रूप में दस हजार किलो चांदी और एक हजार किलो सोना मांगा।</verse>
				<verse number="15">राजा हिजकियाह ने प्रभु-भवन और राजमहल के कोषागारों में उपलब्‍ध सब सोना-चांदी असीरिया के राजा को दे दिया।</verse>
				<verse number="16">जो सोने की परतें उसने प्रभु-मन्‍दिर के दरवाजों और स्‍तम्‍भों पर मढ़ी थीं, उनको उसने खुरचकर निकाल लिया, और असीरिया के राजा को भेज दिया।</verse>
				<verse number="17">असीरिया के राजा ने लाकीश नगर से मुख्‍य सेनापति, मुख्‍य खोजा और मुख्‍य साकी को विशाल सेना के साथ राजा हिजकियाह के पास यरूशलेम नगर में भेजा। वे गए। उन्‍होंने यरूशलेम नगर में प्रवेश किया। वे उपरले जलकुण्‍ड की नहर के समीप रुक गए। यह धोबी-खेत को जानेवाले राजमार्ग पर स्‍थित है।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने राजा को पुकारा। तब राजमहल का गृह-प्रबन्‍धक एलयाकीम बेन-हिलकियाह बाहर निकला। उसके साथ महासहायक शेबनाह और राज-सचिव योआह बेन-आसाफ था।</verse>
				<verse number="19">मुख्‍य साकी ने उनसे कहा, ‘जाओ, और हिजकियाह से यह कहो: असीरिया देश के महाराज यों कहते हैं: किस आधार पर तुम यह भरोसा करने लगे हो?</verse>
				<verse number="20">तुम सोचते हो कि युद्ध के लिए शक्‍ति और युद्ध-कौशल नहीं, वरन् किसी के मुंह के शब्‍द ही पर्याप्‍त हैं। तुमने किस पर भरोसा करके मुझसे विद्रोह किया है?</verse>
				<verse number="21">मिस्र देश पर? मिस्र देश क्‍या है? एक टूटा हुआ सरकण्‍डा! जो व्यक्‍ति उस पर टिकता है, वह उस व्यक्‍ति के हाथ में चुभता है, और उसको छेद देता है। मिस्र देश का राजा फरओ अपने भरोसा करने वालों के साथ ऐसा ही व्‍यवहार करता है।</verse>
				<verse number="22">पर यदि तुम मुझसे यह कहोगे, “हमने अपने प्रभु परमेश्‍वर पर भरोसा किया,” तो मैं तुमसे यह कहता हूँ: क्‍या यह वही प्रभु परमेश्‍वर नहीं है, जिसके पहाड़ी शिखर के आराधना-गृह तथा वेदियां हिजकियाह ने हटा दी हैं, और जिसके लिए हिजकियाह ने यहूदा प्रदेश और यरूशलेम के निवासियों को यह आदेश दिया है, “तुम यरूशलेम की वेदी के सम्‍मुख ही आराधना करना?”</verse>
				<verse number="23">‘अब तुम असीरिया के महाराज, मेरे स्‍वामी के साथ एक शर्त बदो: मैं तुम्‍हें दो हजार घोड़े दूंगा, अगर तुम इन घोड़ों पर सवारी करने के लिए सवार ढूंढ़ सको!</verse>
				<verse number="24">क्‍या तुम मिस्र देश के रथों और घुड़सवारों के बल पर मेरे महाराज के छोटे से छोटे सेनानायक को पीठ दिखाने के लिए विवश कर सकते हो?</verse>
				<verse number="25">इसके अतिरिक्‍त, क्‍या मैं बिना प्रभु की इच्‍छा के इस स्‍थान को नष्‍ट करने आया हूँ? कदापि नहीं। प्रभु ने मुझसे कहा, “जा, इस प्रदेश पर चढ़ाई कर, और इसको नष्‍ट कर दे।” ’</verse>
				<verse number="26">एलयाकीम बेन-हिलकियाह, शेबनाह और योआह ने मुख्‍य साकी से निवेदन किया, ‘आप, कृपया, हमसे, अपने सेवकों से अरामी भाषा में बात कीजिए। हम इस भाषा को समझते हैं। इन लोगों के सामने जो परकोटे पर बैठे हैं, हमसे इब्रानी भाषा में बात मत कीजिए।’</verse>
				<verse number="27">मुख्‍य साकी ने उत्तर दिया, ‘क्‍या मेरे स्‍वामी ने केवल तुम्‍हारे स्‍वामी से, और तुमसे ये बातें कहने के लिए भेजा है? क्‍या मुझे परकोटे पर बैठे इन लोगों से बात करने के लिए नहीं भेजा है, जो तुम्‍हारे साथ अपना मल खाएंगे, और अपना मूत्र पिएंगे?’</verse>
				<verse number="28">तब मुख्‍य साकी खड़ा हुआ। उसने इब्रानी भाषा में उच्‍च स्‍वर में पुकार कर यह कहा, ‘ओ लोगो! असीरिया देश के महाराज के ये वचन सुनो!</verse>
				<verse number="29">महाराज यों कहते हैं: तुम हिजकियाह के भुलावे में मत आओ। वह तुम्‍हें मेरे हाथ से बचा नहीं सकेगा।</verse>
				<verse number="30">हिजकियाह तुम्‍हें प्रभु पर भरोसा करने को कहेगा, और बोलेगा, “प्रभु निश्‍चय ही हमें बचाएगा और यह नगर असीरिया के राजा के हाथ में नहीं पड़ेगा।” तुम उसकी बात पर विश्‍वास मत करना।</verse>
				<verse number="31">तुम हिजकियाह की बात मत सुनो! असीरिया देश के महाराज यह कहते हैं: मुझसे समझौता करो। हरएक व्यक्‍ति नगर से निकलकर मेरे पास आए, और आत्‍म-समर्पण करे। तब तुम-सब अपने अंगूर-उद्यान का, अपने अंजीर वृक्ष का फल खा सकोगे, और अपने कुएं का पानी पी सकोगे।</verse>
				<verse number="32">इसके बाद मैं आऊंगा, और तुम्‍हें एक ऐसे देश में ले जाऊंगा, जो तुम्‍हारे ही देश के समान हरा-भरा है। वह अन्न और अंगूर-रस का देश है। रोटी और अंगूर-उद्यान का देश है, जैतून के तेल और शहद का देश है। तब तुम भूख से नहीं मरोगे, वरन् जीवित रहोगे। तुम हिजकियाह की बात मत सुनना। उसकी इस बात के भुलावे में न आना कि प्रभु तुम्‍हें बचाएगा।</verse>
				<verse number="33">ओ लोगो! क्‍या कभी किसी शहर का इष्‍ट देवता अपने देश को असीरिया देश के महाराज के हाथ से बचा सका है?</verse>
				<verse number="34">हमात राज्‍य और अरपाद राज्‍य के इष्‍ट देवता कहां गए? सपरवइम, हेना, और इव्‍वा नगरों के इष्‍ट देवता कहां गए? सामरी नगर के इष्‍ट देवता कहां गए? क्‍या वे मेरे हाथ से सामरी नगर को बचा सके?</verse>
				<verse number="35">किस देश के कौन-से देवता ने अपने देश को मेरे हाथ से बचाया है? तब क्‍या तुम्‍हारा प्रभु यरूशलेम नगर को मेरे हाथ से बचा सकेगा?’</verse>
				<verse number="36">लोग चुप रहे। उन्‍होंने मुख्‍य साकी को एक शब्‍द भी नहीं कहा; क्‍योंकि राजा हिजकियाह का यह आदेश था: ‘उसको उत्तर मत देना।’</verse>
				<verse number="37">तब राजमहल का गृह-प्रबन्‍धक एलयाकीम, महासहायक शेबनाह और राज-सचिव योआह बेन-आसाफ ने शोक प्रदर्शित करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़े, और वे राजा हिजकियाह के पास लौटे। उन्‍होंने मुख्‍य साकी की बातें उसको बताईं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">जब राजा हिजकियाह ने यह सुना तब उसने पश्‍चात्ताप और शोक प्रकट करने के लिए तत्‍काल अपने वस्‍त्र फाड़ दिए। उसके बाद उसने अपने शरीर पर टाट के वस्‍त्र लपेटे और वह प्रभु के भवन में गया।</verse>
				<verse number="2">उसने गृह-प्रबन्‍धक एलयाकीम, महासहायक शेबनाह और वृद्ध पुरोहितों को नबी यशायाह बेन-आमोत्‍स के पास भेजा। ये भी टाट के वस्‍त्र लपेटे हुए थे।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने नबी यशायाह से कहा, ‘महाराज हिजकियाह यों कहते हैं: हमारे लिए आज का दिन संकट, दण्‍ड और अपमान का दिन है। बच्‍चे के जन्‍म का समय तो पूरा हुआ, किन्‍तु जच्‍चा में शक्‍ति नहीं रही कि वह उसको जन्‍म दे सके! ऐसी है हमारी दयनीय स्‍थिति।</verse>
				<verse number="4">सम्‍भवत: आपके प्रभु परमेश्‍वर ने मुख्‍य साकी के शब्‍द सुने हैं, जिसको असीरिया के राजा ने जीवित परमेश्‍वर का मजाक उड़ाने के लिए भेजा था। अब आपका प्रभु परमेश्‍वर उन शब्‍दों को झूठा सिद्ध करे। कृपया, जो व्यक्‍ति शेष रह गए हैं, उनके लिए प्रार्थना कीजिए।’</verse>
				<verse number="5">राजा हिजकियाह के ये दरबारी नबी यशायाह के पास आए।</verse>
				<verse number="6">नबी यशायाह ने उनसे यह कहा, ‘अपने स्‍वामी से कहो, “प्रभु यों कहता है: जो शब्‍द तुमने सुने हैं, और जिनके द्वारा असीरिया के राजा के निजी सेवकों ने मेरी निन्‍दा की है, उनके कारण मत डर।</verse>
				<verse number="7">देख, मैं असीरिया के राजा के भीतर भय की आत्‍मा भेज रहा हूँ। वह अचानक एक खबर सुनेगा, और तत्‍काल अपने देश को लौट जाएगा। मैं उसके देश में ही तलवार से उसका पतन कराऊंगा।” ’</verse>
				<verse number="8">मुख्‍य साकी यरूशलेम से लौटा। उसने सुना कि उसके महाराज लाकीश नगर से चले गये हैं। उसने अपने महाराज को लिबनाह नगर से युद्ध करते हुए पाया।</verse>
				<verse number="9">उसी समय असीरिया के राजा ने इथियोपिया देश के राजा तिरहाकाह के विषय में यह खबर सुनी, ‘महाराज, वह आपसे युद्ध करने के लिए निकला है।’ अतएव उसने राजा हिजकियाह के पास दूतों को फिर भेजा, और यह सन्‍देश दिया:</verse>
				<verse number="10">‘तुम यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह से यों कहना, “तुम अपने परमेश्‍वर के धोखे में मत आना, जिस पर तुमने भरोसा किया है और जिसने तुम्‍हें यह वचन दिया है कि यरूशलेम नगर असीरिया देश के राजा के हाथ में नहीं आएगा।</verse>
				<verse number="11">तुमने यह सुना ही होगा कि असीरिया के राजाओं ने अनेक देशों के साथ क्‍या किया है। उन्‍होंने वहां के निवासियों का पूर्ण संहार कर दिया है। तब क्‍या तुम मेरे हाथ से बच सकोगे?</verse>
				<verse number="12">जिन नगर-राज्‍यों को, गोजान, हारान, रेसेफ को, तलेस्‍सार राजधानी में रहनेवाले बेत-एदेन जाति के लोगों को जब मेरे पूर्वजों ने नष्‍ट किया था, तब क्‍या उनके इष्‍ट देवता उनको मेरे पूर्वजों के हाथ से बचा सके थे?</verse>
				<verse number="13">कहां गए हमात, अरपाद, सपरवइम, हेना और इव्‍वा नगर-राज्‍यों के राजा?” ’</verse>
				<verse number="14">हिजकियाह ने दूतों के हाथ से पत्र लिया, और उसको पढ़ा। तब वह प्रभु के भवन को गया। उसने प्रभु के सम्‍मुख पत्र को रखा।</verse>
				<verse number="15">हिजकियाह ने प्रभु के सम्‍मुख यह प्रार्थना की। उसने कहा, ‘हे इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर! तू करूबों पर विराजमान है। केवल तू ही पृथ्‍वी के समस्‍त राज्‍यों का परमेश्‍वर है। तूने ही पृथ्‍वी और आकाश को बनाया है।</verse>
				<verse number="16">मेरी ओर अपना कान दे, हे प्रभु, मेरी प्रार्थना को सुन; अपनी आंखों को खोल। हे प्रभु, मेरी विपत्ति पर ध्‍यान दे। सनहेरिब के सन्‍देश को सुन, जो उसने तुझ, जीवित परमेश्‍वर का मजाक उड़ाने के लिए भेजा है।</verse>
				<verse number="17">‘प्रभु, यह सच है कि असीरिया देश के राजाओं ने अनेक जातियों और उनके राज्‍यों को उजाड़ दिया है;</verse>
				<verse number="18">उनके इष्‍ट-देवताओं की मूर्तियां आग में झोंक दी हैं। प्रभु, ये मूर्तियां सच्‍चा ईश्‍वर नहीं थीं। वे केवल मनुष्‍य के हाथ की रचना, लकड़ी और पत्‍थर की मूर्तियां थीं। इसलिए वे नष्‍ट हो गईं।</verse>
				<verse number="19">अब, हे हमारे प्रभु परमेश्‍वर! कृपया, हमें सनहेरिब के हाथ से बचा जिससे पृथ्‍वी के सब राज्‍यों को ज्ञात हो जाए कि केवल तू ही सच्‍चा प्रभु परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="20">तब नबी यशायाह बेन-आमोत्‍स ने राजा हिजकियाह को यह संदेश भेजा, ‘इस्राएल का प्रभु-परमेश्‍वर यों कहता है: मैंने असीरिया के राजा सनहेरिब के विषय में तेरी प्रार्थना सुनी।</verse>
				<verse number="21">उसके सम्‍बन्‍ध में मेरा यह वचन है: “ओ सनहेरिब! सियोन पर्वत की नगरी एक कुंआरी बेटी है; वह तुझे तुच्‍छ समझती है, वह तेरा मजाक उड़ाती है। तेरे पीठ पीछे कन्‍या नगरी यरूशलेम मुंह बिचकाती है।</verse>
				<verse number="22">“तूने किस की ओर व्‍यंग्‍य-बाण छोड़े थे? किसको गाली दी थी? किसके विरुद्ध आवाज उठाई थी? अहंकार से किसको आंखें दिखाई थीं? क्‍या मुझे, इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर को?</verse>
				<verse number="23">तूने सन्‍देशवाहकों के द्वारा मुझ-स्‍वामी का उपहास किया। तूने यह कहा, ‘मैंने अपने अनेक रथों पर पहाड़ों की ऊंचाई नाप ली है; मैं लबानोन की चोटी को चूम चुका हूं। मैं लबानोन के जंगलों के ऊंचे-से-ऊंचे देवदार वृक्षों को, उसके सुन्‍दर-से-सुन्‍दर सनोवर वृक्षों को काट चुका हूं! मैं लबानोन के दूरस्‍थ कोनों में उसके वन-प्रान्‍तर में प्रवेश कर चुका हूं।</verse>
				<verse number="24">मैंने कुएं खोदे थे, मैं विदेश के घाट-घाट का पानी पी चुका हूं; मैंने ही खड़े-खड़े मिस्र देश की समस्‍त सरिताओं को सुखा दिया था।’</verse>
				<verse number="25">“ओ सनहेरिब! क्‍या तूने यह नहीं सुना? पूर्वकाल में मैंने उसकी योजना बनाई थी; बहुत पहले से मैं उसको निर्धारित कर चुका था; और अब उसको कार्यरूप में परिणत कर रहा हूं। उस योजना में तेरा कार्य केवल यह था कि तू किलाबन्‍द नगरों को खण्‍डहर के ढेरों में बदल दे!</verse>
				<verse number="26">उनके निवासी, जिनके हाथों में बल नहीं था, पराजित और निराश थे। वे मैदान के पौधों के सदृश, कोमल घास के समान थे; वे मकान की छत की घास के समान थे, जो पल्‍लवित होने के पूर्व ही सूख जाती है!</verse>
				<verse number="27">“मैं तेरा उठाना, तेरा बैठना, तेरा आना-जाना जानता हूं; मेरे प्रति क्रोध से तेरा उबलना, मैं यह भी जानता हूं।</verse>
				<verse number="28">तू मुझसे क्रुद्ध हुआ, तेरी गर्वोिक्‍त मेरे कानों में पड़ी; इसलिए मैं तेरी नाक में नकेल डालूंगा, और तेरे मुंह में अपनी लगाम! जिस मार्ग से तू आया था, उसी से मैं तुझे वापस भेजूंगा।”</verse>
				<verse number="29">‘ओ हिजकियाह! तेरे लिए यह चिह्‍न होगा: इस वर्ष तू अपने-आप उगने वाली जंगली साग-पात खाएगा। दूसरे वर्ष इससे जो उत्‍पन्न होगा, वह खाएगा। तीसरे वर्ष जो तू बोएगा, उसको काटेगा। तू अंगूर-बेल लगाएगा, और उसका फल खाएगा।</verse>
				<verse number="30">यहूदा-कुल के अविशिष्‍ट वंशज भूमि में फिर जड़ पकड़ेंगे, और फलेंगे-फूलेंगे।</verse>
				<verse number="31">यरूशलेम से बचे हुए यहूदा कुल के वंशज, और सियोन पर्वत से भाग कर बचे हुए लोगों का दल बाहर निकलेगा। प्रभु का धर्मोत्‍साह यह कार्य सम्‍पन्न करेगा।</verse>
				<verse number="32">‘प्रभु असीरिया देश के राजा के विषय में यों कहता है: सनहेरिब इस नगर में प्रवेश नहीं करेगा। वह यहां तीर भी नहीं चलाएगा। वह ढाल के साथ इसका सामना भी नहीं करेगा। वह इसके विरुद्ध मोर्चाबन्‍दी भी नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="33">जिस मार्ग से वह आया है, उसी मार्ग से वह लौट जाएगा। मैं, प्रभु, कहता हूँ: वह इस नगर में प्रवेश नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="34">मैं अपने लिए, अपने सेवक दाऊद के कारण इस नगर की रक्षा करूंगा, और इसको बचाऊंगा।’</verse>
				<verse number="35">उस रात प्रभु का एक दूत बाहर निकला। वह असीरियाई सेना के पड़ाव में गया, और वहाँ एक लाख पचासी हजार सैनिकों का वध कर दिया। जब सबेरा हुआ, तब लोगों ने देखा कि शव पड़े हैं!</verse>
				<verse number="36">अत: असीरिया देश के राजा सनहेरिब ने प्रस्‍थान किया, और नीनवे नगर को लौट गया। वह वहीं रहने लगा।</verse>
				<verse number="37">एक दिन वह अपने गृह-देवता निसरोख के मन्‍दिर में पूजा कर रहा था। तब उसके पुत्रों ने − अद्रमेलेक और सर-एसेर ने − तलवार से उसकी हत्‍या कर दी और वे अराराट देश को भाग गए। उसका पुत्र एसर-हद्दोन उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">इन्‍हीं दिनों में राजा हिजकियाह इतना बीमार पड़ा कि वह मृत्‍यु के समीप पहुंच गया। तब नबी यशायाह बेन-आमोत्‍स उसके पास आए। उन्‍होंने उससे कहा, ‘प्रभु कहता है: मृत्‍यु के पूर्व अपने परिवार की समुचित व्‍यवस्‍था कर ले; क्‍योंकि निश्‍चय ही तेरी मृत्‍यु होगी। तू नहीं बचेगा।’</verse>
				<verse number="2">हिजकियाह ने दीवार की ओर अपना मुख किया, और प्रभु से यह प्रार्थना की,</verse>
				<verse number="3">‘हे प्रभु, स्‍मरण कर कि मैं सच्‍चाई और सम्‍पूर्ण हृदय से तेरे सम्‍मुख तेरे मार्ग पर चलता रहा। मैंने उन्‍हीं कार्यों को किया है, जो तेरी दृष्‍टि में उचित हैं।’ यह कहकर हिजकियाह फूट-फूटकर रोने लगा।</verse>
				<verse number="4">अभी नबी यशायाह राजमहल के मध्‍यवर्ती आंगन से बाहर नहीं निकले थे। उसी समय उन्‍होंने प्रभु का यह वचन सुना,</verse>
				<verse number="5">‘लौट, और मेरे निज लोगों के अगुए, राजा हिजकियाह से यह कह: “तेरे पूर्वज दाऊद का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: मैंने तेरी प्रार्थना सुनी, और तेरे आंसू देखे। देख, मैं तुझे स्‍वस्‍थ करूंगा। तू तीसरे दिन मेरे भवन को जाएगा।</verse>
				<verse number="6">मैं तेरी आयु को पन्‍द्रह वर्ष और लम्‍बी कर रहा हूँ। मैं असीरिया के राजा के हाथ से तुझको और इस नगर को बचाऊंगा। मैं अपने लिए, अपने सेवक दाऊद के कारण इस नगर की रक्षा करूंगा।” ’</verse>
				<verse number="7">यशायाह ने हिजकियाह के सेवकों से कहा, ‘अंजीर की पुलटिस लाओ।’ वे ले आए। उन्‍होंने पुलटिस को फोड़े पर लगाया और हिजकियाह स्‍वस्‍थ हो गया।</verse>
				<verse number="8">हिजकियाह ने यशायाह ने पूछा, ‘प्रभु मुझे स्‍वस्‍थ करेगा, और मैं तीसरे दिन प्रभु के भवन में जा सकूंगा, इस बात का क्‍या चिह्‍न है?’</verse>
				<verse number="9">यशायाह ने बताया, ‘जो वचन प्रभु ने आपको दिया है, वह उसको पूरा करेगा। उस ने आपको यह चिह्‍न दिया है। बताओ: क्‍या छाया दस अंश आगे जाएगी अथवा दस अंश पीछे?’</verse>
				<verse number="10">हिजकियाह ने उत्तर दिया, ‘छाया के लिए दस अंश आगे बढ़ना सरल है। इसलिए मैं चाहता हूँ कि छाया दस अंश पीछे जाए।’</verse>
				<verse number="11">नबी यशायाह ने प्रभु को पुकारा, और प्रभु ने राजा आहाज की धूप-घड़ी की छाया को, जो दस अंश बढ़ चुकी थी, पीछे की ओर लौटा दिया।</verse>
				<verse number="12">इन्‍हीं दिनों में बेबीलोन के राजा मरोदख-बलअदान ने, जो बलअदान का पुत्र था, पत्रों और उपहारों के साथ हिजकियाह के पास दूत भेजे। उसने सुना था कि हिजकियाह बीमार था।</verse>
				<verse number="13">हिजकियाह दूतों को देखकर आनन्‍दित हुआ। उसने उनको अपना सब कोष दिखाया: चांदी, सोना, मसाले, कीमती तेल, और अस्‍त्र-शस्‍त्र। वस्‍तुत: उसने अपने भण्‍डार-गृहों में उपलब्‍ध सब-कुछ दूतों को दिखाया। उसके महल और राज्‍य में ऐसा कुछ न रहा, जिसको हिजकियाह ने उन्‍हें न दिखाया हो।</verse>
				<verse number="14">नबी यशायाह राजा हिजकियाह के पास गए। उन्‍होंने उससे पूछा, ‘ये लोग आपके पास किस देश से आए थे? उन्‍होंने आपसे क्‍या कहा?’ हिजकियाह ने कहा, ‘ये दूर देश बेबीलोन से आए थे।’</verse>
				<verse number="15">नबी यशायाह ने फिर पूछा, ‘इन्‍होंने आपके महल में क्‍या-क्‍या देखा?’ हिजकियाह ने उत्तर दिया, ‘सब-कुछ जो मेरे महल में है वह उन्‍होंने देखा। मेरे भण्‍डार-गृहों में एक भी ऐसी वस्‍तु नहीं रही, जो मैंने उनको नहीं दिखाई।’</verse>
				<verse number="16">यशायाह ने हिजकियाह से कहा, ‘प्रभु का वचन सुनो:</verse>
				<verse number="17">देख, वह समय आ रहा है, जब तेरे महल का सब माल-असबाब, आज के दिन तक तेरे पूर्वजों द्वारा एकत्र की गई समस्‍त धन-सम्‍पत्ति बेबीलोन देश को चली जायेगी। प्रभु कहता है: कुछ नहीं बचेगा!</verse>
				<verse number="18">तुझसे उत्‍पन्न तेरे अनेक पुत्र बन्‍दी बनाकर ले जाए जाएंगे। वे बेबीलोन के राजा के महल में खोजा बनेंगे।’</verse>
				<verse number="19">हिजकियाह ने यशायाह से कहा, ‘प्रभु का यह वचन, जो तुमने मुझसे कहा, अच्‍छा है!’ वह यह सोचता था, ‘अगर मेरे जीवन-काल में शान्‍ति और सुरक्षा बनी रहती है, तो क्‍या बुरा है’</verse>
				<verse number="20">हिजकियाह ने जलकुण्‍ड और नहर बनाकर नगर के भीतर जल पहुंचाया था। इसका विवरण, तथा उसके शेष कार्यों और वीरतापूर्ण कार्यों का विवरण, ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="21">हिजकियाह अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र मनश्‍शे राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">जब मनश्‍शे ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह बारह वर्ष का था। उसने पचपन वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसकी मां का नाम हेप्‍सी-बाह था।</verse>
				<verse number="2">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, मनश्‍शे ने वही किया। जिन जातियों को प्रभु ने इस्राएलियों को बसाने के लिए कनान देश से निकाल दिया था, उनकी घृणित प्रथाओं को मनश्‍शे ने पुन: आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="3">उसके पिता हिजकियाह ने पहाड़ी शिखर की वेदियां तोड़ दी थीं। मनश्‍शे ने उनको पुन: निर्मित किया। उसने बअल देवता के लिए वेदियां बनाईं और अशेराह देवी की पूजा के खम्‍भे खड़े किये जैसा इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब ने किया था। मनश्‍शे आकाश की प्राकृतिक शक्‍तियों की वन्‍दना और पूजा करता था।</verse>
				<verse number="4">उसने प्रभु के भवन में अनेक वेदियों का निर्माण किया, जबकि अपने भवन के विषय में प्रभु ने यह कहा था, “मैं यरूशलेम में अपने नाम की प्रतिष्‍ठा करूंगा।”</verse>
				<verse number="5">मनश्‍शे ने प्रभु के भवन के दो आंगनों में आकाश की सब प्राकृतिक शक्‍तियों की पूजा के लिए वेदियां बनाईं।</verse>
				<verse number="6">उसने अग्‍नि में अपने पुत्र की बलि चढ़ाई। वह सगुनियों, भविष्‍यफल बताने वालों, प्रेत-साधकों और जादू-टोना करने वालों से सम्‍बन्‍ध रखता था। उसने प्रभु की दृष्‍टि में और अधिक दुष्‍कर्म किये, और प्रभु के क्रोध को भड़काया।</verse>
				<verse number="7">मनश्‍शे ने अशेराह देवी की मूर्ति बनाई और उसको प्रभु के भवन में प्रतिष्‍ठित किया। अपने भवन के विषय में प्रभु ने दाऊद और उसके पुत्र सुलेमान से यह कहा था, ‘मैंने इस्राएल के समस्‍त कुलों के भूमि-क्षेत्रों में से यरूशलेम नगर को और इस भवन को चुना है। मैं यहां सदा-सर्वदा के लिए अपने नाम की प्रतिष्‍ठा करूंगा।</verse>
				<verse number="8">मैंने इस्राएलियों को आज्ञाएं दी थीं, अपने सेवक मूसा के द्वारा उनको व्‍यवस्‍था प्रदान की थी। मैंने कहा था: यदि वे उनके अनुसार कार्य करने को तत्‍पर रहेंगे तो मैं उनके पूर्वजों की भूमि से उनके पैर नहीं उखाड़ूंगा, और उनको भटकने नहीं दूंगा।’</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु इस्राएलियों ने नहीं सुना। मनश्‍शे ने उनको पथ-भ्रष्‍ट किया। इसलिए जिन जातियों को प्रभु ने इस्राएलियों के सम्‍मुख मिटाया था, उनसे अधिक दुष्‍कर्म इस्राएलियों ने किये।</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने अपने सेवक नबियों से यह कहा, ‘यहूदा प्रदेश के राजा मनश्‍शे ने ये घृणित कार्य किये।</verse>
				<verse number="11">एमोरी जाति के लोगों ने मनश्‍शे से पहले जो घृणित कर्म किये थे, उनसे अधिक मनश्‍शे ने किये। उसने अपनी मूर्तियों के द्वारा यहूदा प्रदेश से पाप कराया।</verse>
				<verse number="12">इसलिए मैं, इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर, यह कहता हूं: मैं यरूशलेम नगर और यहूदा प्रदेश पर ऐसी विपत्ति ढाहूंगा, कि सुनने वाले के कान झनझना जाएंगे।</verse>
				<verse number="13">मैं सामरी प्रदेश की नापने की डोरी से, अहाब के राजमहल के साहुल से यरूशलेम का पत्‍थर-पत्‍थर नापूंगा। जैसे मनुष्‍य थाली को पोंछता और पोंछकर उलट देता है, वैसे ही मैं यरूशलेम को पोंछकर उलट दूंगा।</verse>
				<verse number="14">मैं अपने निज लोगों के शेष बचे लोगों को त्‍याग दूंगा। मैं उन्‍हें शत्रुओं के हाथ में सौंप दूंगा। वे शत्रुओं के हाथ में शिकार और लूट का माल बन जाएंगे।</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने उन कार्यों को किया है, जो मेरी दृष्‍टि में बुरे हैं। जिस दिन से उनके पूर्वज मिस्र देश से बाहर निकले हैं, उस दिन से आज तक, ये लोग मेरी क्रोधाग्‍नि को भड़काते ही रहे हैं!’</verse>
				<verse number="16">मनश्‍शे ने यहूदा प्रदेश से पाप-कर्म कराए थे। उसने वे काम किये थे, जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरे हैं। इसके अतिरिक्‍त मनश्‍शे ने बड़ी संख्‍या में निर्दोष लोगों का रक्‍त बहाया था। उसने यरूशलेम के एक छोर से दूसरे छोर तक निर्दोष रक्‍त की नदी बहाई थी!</verse>
				<verse number="17">मनश्‍शे के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का, और उसने जो पाप-कार्य किये थे, उनका विवरण, ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="18">मनश्‍शे अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको उसके राजमहल के उद्यान में गाड़ा गया। यह उद्यान ऊज्‍जा में है। मनश्‍शे का पुत्र आमोन उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="19">जब आमोन ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह बाईस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में दो वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी मां का नाम मशूल्‍लेमेत था। वह योट्बाह नगर के रहने वाले हारूस की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="20">जैसे उसके पिता मनश्‍शे ने किया था, वैसे ही आमोन ने भी उन्‍हीं कार्यों को किया जो प्रभु की दृष्‍टि में अनुचित हैं।</verse>
				<verse number="21">जिस पाप-मार्ग पर उसका पिता चला था, उस पर वह भी चला। जिन मूर्तियों की वन्‍दना और पूजा उसके पिता ने की थी, उनकी वन्‍दना और पूजा आमोन ने भी की।</verse>
				<verse number="22">आमोन ने अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को त्‍याग दिया। वह प्रभु-मार्ग पर नहीं चला।</verse>
				<verse number="23">राजा आमोन के दरबारियों ने उसके विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा, और उसके राजमहल में उसकी हत्‍या कर दी।</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु यहूदा प्रदेश की जनता ने राजा आमोन के षड्‍यन्‍त्रकारियों का वध कर दिया। आम जनता ने उसके पुत्र योशियाह को उसके स्‍थान पर राजा बनाया।</verse>
				<verse number="25">राजा आमोन के शेष कार्यों का विवरण ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="26">राजा आमोन को उसकी कबर में, जो ऊज्‍जा के उद्यान में थी, गाड़ा गया। उसका पुत्र योशियाह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">जब योशियाह ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह आठ वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में इकतीस वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी मां का नाम यदीदाह था। वह बोस्‍कत नगर में रहने वाले अदायाह की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="2">योशियाह ने वे कार्य किए जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित हैं। वह अपने पूर्वज दाऊद के मार्ग पर चला। वह उससे तिल मात्र भी अलग नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="3">राजा योशियाह के राज्‍य-काल के अठारहवें वर्ष की यह घटना है। योशियाह ने अपने महासहायक शाफान को प्रभु के भवन में भेजा। शाफान के पिता का नाम असल्‍याह और दादा का नाम मशूल्‍लाम था। योशियाह ने उसको यह आदेश दिया,</verse>
				<verse number="4">‘महापुरोहित हिल्‍कियाह के पास जाओ। तुम उससे यह कहना कि वह प्रभु-भवन में चढ़ाई गई उस चांदी को गला दे, जिसको द्वारपालों ने आराधकों से एकत्र किया है।</verse>
				<verse number="5">तत्‍पश्‍चात् वह प्रभु-भवन की मरम्‍मत करवाने वाले अधिकारियों के हाथ में उसको सौंप दे, ताकि वे प्रभु-भवन की मरम्‍मत करने वाले</verse>
				<verse number="6">बढ़इयों, कारीगरों और मिस्‍त्रियों की मजदूरी चुका दें। इसके अतिरिक्‍त वे इस चांदी से भवन की मरम्‍मत के लिए इमारती लकड़ी और तराशे पत्‍थर भी खरीद सकेंगे।</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु अधिकारीगण से, जिनके हाथ में यह चांदी सौंपी जाएगी, किसी प्रकार का हिसाब-किताब नहीं मांगा जाएगा; क्‍योंकि वे ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं।’</verse>
				<verse number="8">महापुरोहित हिल्‍कियाह ने महासहायक शाफान को यह बताया, ‘मुझे प्रभु-भवन में “व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ” मिला है।’ हिल्‍कियाह ने व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ शाफान को दिया। शाफान ने उसको पढ़ा।</verse>
				<verse number="9">वह राजा योशियाह के पास लौटा और उसको अपने कार्य का विवरण दिया। उसने कहा, ‘महाराज, आपके सेवकों ने, प्रभु-भवन में उपलब्‍ध चांदी को गलाया और प्रभु-भवन की मरम्‍मत करवाने वाले अधिकारियों के हाथ में उसको सौंप दिया है।’</verse>
				<verse number="10">उसके बाद महासहायक शाफान ने राजा योशियाह को बताया, ‘महापुरोहित हिल्‍कियाह ने मुझे यह पुस्‍तक दी है।’ उसने राजा के सम्‍मुख पुस्‍तक को पढ़ा।</verse>
				<verse number="11">जब राजा ने नवप्राप्‍त व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ के ये वचन सुने, तब उसने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए तत्‍काल अपने वस्‍त्र फाड़ दिए।</verse>
				<verse number="12">उसने पुरोहित हिल्‍कियाह, अहीकाम बेन-शाफान, अकबोर बेन-मीकायाह, महासहायक शाफान और अपने राजमन्‍त्री असायाह को यह आदेश दिया,</verse>
				<verse number="13">‘तुम लोग जाओ, और मेरी ओर से तथा जनता की ओर से एवं समस्‍त यहूदा प्रदेश की ओर से इस धर्मपुस्‍तक के वचनों का अर्थ प्रभु से ज्ञात करो। प्रभु की महाक्रोधाग्‍नि हमारे प्रति भड़क उठी है; क्‍योंकि हमारे पूर्वजों ने इस धर्म-पुस्‍तक के आदेशों का पालन नहीं किया। उन्‍होंने हमारे निमित्त लिखे गए प्रभु के आदेशों के अनुसार कार्य नहीं किया।’</verse>
				<verse number="14">पुरोहित हिल्‍कियाह, अहीकाम, अकबोर, शाफान और असायाह तुरन्‍त नबिया हूल्‍दाह के पास गए। वह हर्हस के पौत्र और तिक्‍वाह के पुत्र शल्‍लूम की पत्‍नी थी। उसका पति पुरोहितों की पोशाक का प्रबन्‍धक था। वह यरूशलेम की नई बस्‍ती में रहती थी। उन्‍होंने उससे बात की।</verse>
				<verse number="15">तब वह उनसे बोली, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: जिस व्यक्‍ति ने तुम्‍हें मेरे पास भेजा है, उससे यह कहो:</verse>
				<verse number="16">प्रभु यों कहता है, देख मैं इस स्‍थान पर, इसके सब निवासियों पर विपत्ति ढाहूंगा। इस पुस्‍तक की जो बातें यहूदा प्रदेश के राजा ने पढ़ी हैं, उनको मैं पूर्ण करूंगा।</verse>
				<verse number="17">इन लोगों ने मुझे त्‍याग दिया है, और अन्‍य जातियों के देवताओं की मूर्तियों के सम्‍मुख सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाया है। इन्‍होंने अपने हाथों से देवताओं की मूर्तियां बनाकर मेरे क्रोध को भड़काया है। अत: मेरी क्रोधाग्‍नि इस स्‍थान के प्रति भड़केगी, और वह कभी नहीं बुझेगी।</verse>
				<verse number="18">परन्‍तु यहूदा प्रदेश के राजा से, जिसने तुम्‍हें मेरी इच्‍छा जानने के लिए भेजा है, यह कहना, इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: जो वचन तूने धर्मपुस्‍तक से सुने हैं, उनके विषय में मेरी यह वाणी है।</verse>
				<verse number="19">तूने हृदय से पश्‍चात्ताप किया। तूने मेरे सम्‍मुख, अपने प्रभु के सम्‍मुख, स्‍वयं को विनम्र बनाया। तूने यह सुना कि मैंने इस स्‍थान के विरुद्ध, इसके निवासियों के विरुद्ध यह कहा है, कि मैं उनको घृणा और उपहास का पात्र बना दूंगा। तब तूने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़े, और मेरे सम्‍मुख रोया। सुन, मैं-प्रभु, यह कहता हूँ: मैंने तेरी प्रार्थना सुनी।</verse>
				<verse number="20">इसीलिए, मैं तुझे तेरे पूर्वजों के साथ सुलाऊंगा। तू शान्‍ति से अपनी कबर में सोएगा। जो विपत्ति मैं इस स्‍थान पर तथा इसके निवासियों पर ढाहूंगा, वह तू अपनी आंखों से नहीं देखेगा।’ राजा योशियाह के दरबारी लौटे और उन्‍होंने राजा को यह सन्‍देश दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">राजा योशियाह ने दूत भेजे, और यहूदा प्रदेश तथा राजधानी यरूशलेम के सब धर्मवृद्धों को अपने पास बुलाया।</verse>
				<verse number="2">तत्‍पश्‍चात् वह प्रभु के भवन को गया। वह यहूदा प्रदेश के सब पुरुषों, यरूशलेम नगर के समस्‍त निवासियों, पुरोहितों और नबियों को, छोटे-बड़े सबको अर्थत् पूरी जनता को अपने साथ ले गया। उसने उनके सामने प्रभु के भवन में पाई गई विधान की पुस्‍तक को पूरा पढ़ा।</verse>
				<verse number="3">तब राजा योशियाह मंच पर खड़ा हुआ। उसने प्रभु के साथ यह विधान स्‍थापित किया, कि वह प्रभु का अनुसरण करेगा, अपने सम्‍पूर्ण हृदय और सम्‍पूर्ण प्राण से उसकी आज्ञाओं, सािक्षयों तथा संविधियों का पालन करेगा। वह इस विधान की पुस्‍तक में लिखे गए वचनों पर दृढ़ रहेगा। समस्‍त जनता ने भी प्रतिज्ञा की, कि वह विधान का पालन करेगी।</verse>
				<verse number="4">राजा ने महापुरोहित हिल्‍कियाह, उपपुरोहितों और द्वारपालों को आदेश दिया कि वे उन सब पात्रों को प्रभु के मन्‍दिर से बाहर निकाल दें जो बअल देवता, अशेराह देवी तथा आकाश की प्राकृतिक शक्‍तियों के लिए बनाए गए थे। तत्‍पश्‍चात् उसने उनको यरूशलेम नगर के बाहर किद्रोन घाटी में जला दिया, और वह उनकी राख बेत-एल की वेदी को ले गया।</verse>
				<verse number="5">उसने पूजा-पाठ करने वाले पुरोहितों को निकाल दिया। इन्‍हें यहूदा प्रदेश के राजाओं ने अपने नगरों की, तथा यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ी शिखरों की वेदियों पर सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाने के लिए नियुक्‍त किया था। इनके अतिरिक्‍त योशियाह ने बअल देवता, सूर्य, चन्‍द्र, तथा नक्षत्रों को और आकाश की समस्‍त प्राकृतिक शक्‍तियों को सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाने वालों को भी हटा दिया।</verse>
				<verse number="6">उसने अशेराह देवी की मूर्ति प्रभु-भवन से बाहर निकाली। वह उसको यरूशलेम नगर के बाहर, किद्रोन घाटी में ले गया, और वहां उसने उसको जला दिया। उसने उसको पीसकर बुकनी बना दिया, और जन-साधारण की कबरों पर बिखेर दिया।</verse>
				<verse number="7">प्रभु के भवन में पुरुष-गमन कराने वालों के कोठे थे, जहां स्‍त्रियां भी अशेराह देवी के लिए बुनाई का काम करती थीं। राजा योशियाह ने उन कोठों को ध्‍वस्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="8">राजा योशियाह यहूदा प्रदेश के नगरों से सब पुरोहितों को लाया। उसने गेबा नगर से बएर-शेबा तक, पहाड़ी-शिखर की वेदियों को, जहां पुरोहित सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते थे, अशुद्ध कर दिया। नगर के महापौर यहोशुअ के दरवाजे के सम्‍मुख बनी अज-देवताओं की वेदी को उसने तोड़ दिया। यह नगर के प्रवेश-द्वार की बाईं ओर थी।</verse>
				<verse number="9">पहाड़ी शिखर की वेदियों के ये पुरोहित यरूशलेम में प्रभु की वेदी के समीप नहीं जा सकते थे। फिर भी वे अन्‍य पुरोहितों, अपने जाति-भाइयों के साथ बेखमीर रोटी खाते थे।</verse>
				<verse number="10">राजा योशियाह ने बेन-हिन्नोम घाटी के अग्‍निकुण्‍ड को अशुद्ध किया, ताकि वहां जनता अग्‍निदेवता मोलेक के लिए अपने पुत्र-पुत्री को बलि रूप में न चढ़ा सके।</verse>
				<verse number="11">यहूदा प्रदेश के राजाओं ने प्रभु-भवन के प्रवेश-द्वार पर − अर्थात् राज-भवन के भण्‍डारी खोजा नतन-मेलेक के कमरे के समीप, जो ग्रीष्‍म-भवन कहलाता था − सूर्य देवता के लिए अश्‍व-मूर्तियां प्रतिष्‍ठित की थीं। राजा योशियाह ने उनको हटा दिया और सूर्य देवता के रथों को आग में भस्‍म कर दिया।</verse>
				<verse number="12">यहूदा के राजाओं ने आहाज के राजभवन के उपरले कक्ष की छत पर वेदियां बनाई थीं। मनश्‍शे ने भी प्रभु-भवन के दो आंगनों में वेदियां निर्मित की थीं। राजा योशियाह ने उनको तोड़ा, उनकी बुकनी बनाई, और बुकनी को किद्रोन घाटी में फेंक दिया।</verse>
				<verse number="13">राजा सुलेमान ने यरूशलेम के पूर्व में तथा जैतून पर्वत के दक्षिण में घृणित देवी-देवताओं के लिए, पहाड़ी शिखर की वेदियां बनाई थीं। घृणित देवी-देवता ये थे: सीदोनी जाति की राष्‍ट्रीय देवी अशेराह, मोआबी जाति का राष्‍ट्रीय देवता कमोश, और अम्‍मोनी जाति का राष्‍ट्रीय देवता मिल्‍कोम। राजा योशियाह ने इनकी वेदियों को अशुद्ध कर दिया।</verse>
				<verse number="14">उसने पूजा-स्‍तम्‍भों को तोड़ दिया। अशेराह देवी को मूर्तियों को काट दिया और मृत मनुष्‍यों की हड्डियों से उनके स्‍थानों को पूर दिया।</verse>
				<verse number="15">यारोबआम बेन-नबाट ने बेत-एल की वेदी के समीप, पहाड़ी शिखर की वेदी बनाई थी और यों इस्राएली जनता से पाप कराया था। राजा योशियाह ने बेत-एल की इस वेदी को, तथा पहाड़ी शिखर की वेदी को तोड़ दिया। उसके पत्‍थरों को टुकड़े-टुकड़े कर दिया। उसने उनको चूर्ण-चूर्ण कर दिया। उसने अशेराह-देवी के लकड़ी के खम्‍भों को जला दिया।</verse>
				<verse number="16">राजा योशियाह वहां से मुड़ा। उसने पहाड़ पर कबरें देखीं। उसने सेवक भेजकर कबरों में से अस्‍थियां निकालीं। तत्‍पश्‍चात् उसने अस्‍थियों को वेदी पर जलाया, और उसको अशुद्ध कर दिया। इस प्रकार प्रभु का वचन पूर्ण हुआ। जब राजा यारोबआम पर्व के समय वेदी के समीप खड़ा था, तब परमेश्‍वर के जन ने इस वेदी के सम्‍बन्‍ध में ये ही वचन कहे थे। जाते समय योशियाह ने परमेश्‍वर के उस जन की कबर देखी, जिसने नबूवत की थी।</verse>
				<verse number="17">तब उसने पूछा, ‘यह समाधि, जो मैं देख रहा हूं, किसकी है?’ नगर के लोगों ने उसको बताया, ‘यह परमेश्‍वर के जन की कबर है। वह यहूदा प्रदेश से यहां आए थे। उन्‍होंने बेत-एल की वेदी के सम्‍बन्‍ध में वे ही बातें कहीं थीं, जो आपने अभी की हैं।’</verse>
				<verse number="18">अत: योशियाह ने कहा, ‘उसको वहीं रहने दो। कोई भी व्यक्‍ति उसकी अस्‍थियों को नहीं हटाएगा।’ इस प्रकार सेवकों ने उसकी अस्‍थियों को छोड़ दिया। यहूदा प्रदेश के इस नबी की अस्‍थियों के अतिरिक्‍त उन्‍होंने उस नबी की भी अस्‍थियां छोड़ दीं, जो सामरी प्रदेश से आया था।</verse>
				<verse number="19">योशियाह ने पहाड़ी शिखर की वेदियों के पूजागृह हटा दिए, जिनको इस्राएल प्रदेश के राजाओं ने सामरी नगरों में बनाए थे और जिनसे उन्‍होंने प्रभु की क्रोधाग्‍नि भड़काई थी। उसने उनके साथ भी वही किया, जो उसने बेत-एल में किया था।</verse>
				<verse number="20">उसने पहाड़ी शिखर की वेदियों के पुरोहितों को, जो वहां थे, उन्‍हीं वेदियों पर वध कर दिया! उसने मृत मनुष्‍यों की अस्‍थियां वेदियों पर जलाईं। तत्‍पश्‍चात् योशियाह यरूशलेम को लौटा।</verse>
				<verse number="21">राजा योशियाह ने समस्‍त जनता को यह आदेश दिया, ‘जैसा इस विधान की पुस्‍तक में लिखा है, वैसा ही तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मान में पास्‍का का पर्व मनाओ।’</verse>
				<verse number="22">शासकों के समय में, जिन्‍होंने इस्राएली कुलों पर शासन किया था, तथा इस्राएल प्रदेश और यहूदा प्रदेश के राजाओं के राज्‍य-काल में ऐसा पास्‍का पर्व नहीं मनाया गया था।</verse>
				<verse number="23">राजा योशियाह के राज्‍य-काल के अठारहवें वर्ष प्रभु के सम्‍मान में यह पास्‍का-पर्व यरूशलेम में मनाया गया।</verse>
				<verse number="24">योशियाह ने प्रेत-साधकों, जादू-टोना करने वालों, गृह-देवताओं और देवी-देवताओं की मूर्तियों को तथा उन सब घृणित वस्‍तुओं को हटा दिया, जो यहूदा प्रदेश और यरूशलेम में दिखाई देती थीं, ताकि वह उस पुस्‍तक में लिखी हुई व्‍यवस्‍था के वचनों को पूर्ण कर सके, जो पुरोहित हिल्‍कियाह ने प्रभु के भवन में पाई थी।</verse>
				<verse number="25">योशियाह के पूर्व ऐसा कोई राजा नहीं हुआ था, जो योशियाह के समान सम्‍पूर्ण हृदय, सम्‍पूर्ण प्राण, और सम्‍पूर्ण शक्‍ति से मूसा की संपूर्ण व्‍यवस्‍था के अनुसार प्रभु की ओर लौटा। योशियाह के पश्‍चात् भी ऐसा राजा नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="26">राजा मनश्‍शे ने अपने उकसाने वाले कार्यों से प्रभु को चिढ़ाया था। इसलिए उस की क्रोधाग्‍नि यहूदा प्रदेश के प्रति भड़क उठी थी। प्रभु की यह महाक्रोधाग्‍नि राजा योशियाह के धार्मिक सुधारों के बावजूद नहीं बुझी।</verse>
				<verse number="27">प्रभु ने कहा, ‘जैसे मैंने इस्राएल प्रदेश को अपने सम्‍मुख से हटा दिया है, वैसे यहूदा प्रदेश को भी हटा दूंगा। जिस यरूशलेम नगर को मैंने चुना था, उसको मैं त्‍याग दूंगा। जिस भवन के विषय में मैंने यह कहा था कि मैं वहां अपना नाम प्रतिष्‍ठित करूंगा उसको भी मैं त्‍याग दूंगा।’</verse>
				<verse number="28">योशियाह के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="29">उसके राज्‍य-काल में यह घटना घटी थी: मिस्र देश का राजा फरओ नको असीरिया देश के राजा की सहायता करने गया। वह फरात नदी की ओर बढ़ा। राजा योशियाह उसका सामना करने गया। जब फरओ नको ने उसे देखा, तो उसका मगिद्दो नगर में वध कर दिया।</verse>
				<verse number="30">राजा योशियाह के सेवकों ने उसका शव रथ में रखा, और उसको मगिद्दो से यरूशलेम नगर ले गए। वहां उन्‍होंने उसकी कबर में उसको गाड़ दिया। यहूदा प्रदेश की जनता ने योशियाह के पुत्र यहोआहाज को चुना, और उसका अभिषेक किया। उन्‍होंने उसके पिता के स्‍थान पर उसको राजा बनाया।</verse>
				<verse number="31">जब यहोआहाज ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह तेईस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में तीन महीने तक राज्‍य किया। उसकी मां का नाम हमूटल था। वह लिब्‍नाह नगर के यिर्मयाह की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="32">जैसे उसके पूर्वजों ने प्रभु की दृष्‍टि में बुरे कार्य किए थे, वैसे ही उसने भी किए।</verse>
				<verse number="33">जब वह यरूशलेम में राज्‍य कर रहा था, तब फरओ नको ने हमात क्षेत्र के रिब्‍लाह नगर में उसको बुलाया और वहां उसे बन्‍दी बना लिया। फरओ नको ने उसके देश पर जुर्माना किया कि वह नको को तीन हजार पांच सौ किलो चांदी और पैंतीस किलो सोना दे।</verse>
				<verse number="34">राजा नको ने यहो-आहाज के भाई एलयाकीम को उसके पिता योशियाह के स्‍थान पर राजा बनाया। उसने एलयाकीम का नाम ‘यहोयाकीम’ रखा। वह यहोआहाज को मिस्र देश ले गया। यहोआहाज मिस्र देश गया, और वहां उसकी मृत्‍यु हो गई।</verse>
				<verse number="35">यहोयाकीम ने फरओ को सोना-चांदी दिया। उसने, फरओ के आदेश के अनुसार, जुर्माना भरने के लिए जनता पर कर लगाया। वह फरओ नको को देने के लिए प्रत्‍येक व्यक्‍ति से उसकी आमदनी के अनुसार कर के रूप में सोना-चांदी लेता था।</verse>
				<verse number="36">जब यहोयाकीम ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह पच्‍चीस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में ग्‍यारह वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी मां का नाम जबीदा था। वह रूमा नगर के पदायाह की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="37">जैसे उसके पूर्वजों ने प्रभु की दृष्‍टि में अनुचित कार्य किए थे, वैसे उसने भी किए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">यहोयाकीम के राज्‍य-काल में बेबीलोन के राजा नबूकद-नेस्‍सर ने उस पर आक्रमण किया। फलत: वह तीन वर्ष तक उसके अधीन रहा। तत्‍पश्‍चात् उसने उससे सम्‍बन्‍ध-विच्‍छेद कर लिया और उससे विद्रोह कर दिया।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने अपने वचन के अनुसार, जो उसने अपने सेवक नबियों के मुख से कहा था, यहोयाकीम के विरुद्ध तथा यहूदा प्रदेश को नष्‍ट करने के लिए कसदी, सीरियाई, मोआबी और अम्‍मोनी जाति के लुटेरों को भेजा।</verse>
				<verse number="3">निस्‍सन्‍देह यहूदा प्रदेश पर यह विपत्ति प्रभु के आदेश से आई थी। प्रभु ने निश्‍चय कर लिया था कि वह यहूदा प्रदेश के निवासियों को अपनी दृष्‍टि से दूर कर देगा, क्‍योंकि राजा मनश्‍शे ने पाप-कर्म तथा अन्‍य दुष्‍कर्म किए थे।</verse>
				<verse number="4">इनके अतिरिक्‍त मनश्‍शे ने बड़ी संख्‍या में निर्दोष लोगों का रक्‍त बहाया था। उसने यरूशलेम के एक छोर से दूसरे छोर तक निर्दोष रक्‍त की नदी बहाई थी। प्रभु ने उसको क्षमा नहीं किया था।</verse>
				<verse number="5">यहोयाकीम के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="6">यहोयाकीम अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसका पुत्र यहोयाकीन उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="7">मिस्र देश का राजा युद्ध के लिए फिर अपने देश से बाहर नहीं निकला; क्‍योंकि बेबीलोन के राजा ने फरात नदी से मिस्र की घाटी तक, जो कुछ मिस्र देश के राजा के अधिकार में था, सब उससे छीन लिया था।</verse>
				<verse number="8">जब यहोयाकीन राजा बना तब वह अठारह वर्ष का था। उसने तीन माह तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसकी मां का नाम नहूश्‍ता था। वह यरूशलेम के निवासी एलनातान की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="9">जैसे उसके पिता ने प्रभु की दृष्‍टि में बुरा कार्य किया था, उसने भी वही किया।</verse>
				<verse number="10">उस समय बेबीलोन के राजा नबूकद-नेस्‍सर के सैनिकों ने यरूशलेम पर चढ़ाई की, और नगर को घेर लिया।</verse>
				<verse number="11">जब नबूकद-नेस्‍सर के सैनिक नगर को घेरे हुए थे, तब उसने स्‍वयं नगर पर आक्रमण कर दिया।</verse>
				<verse number="12">अत: यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीन, उसकी मां, उसके दरबारियों, राजकुमारों और राजमहल के खोजों ने बेबीलोन के राजा के सम्‍मुख आत्‍मसमर्पण कर दिया। बेबीलोन के राजा ने अपने राज्‍यकाल के आठवें वर्ष में यहोयाकीन को बन्‍दी बनाया।</verse>
				<verse number="13">जैसा प्रभु ने कहा था, बेबीलोन का राजा प्रभु-मन्‍दिर तथा राजमहल का सारा खजाना लूटकर ले गया। वह प्रभु-मन्‍दिर के सोने के पात्र, जिनको इस्राएली राष्‍ट्र के राजा सुलेमान ने बनाया था, टुकड़े-टुकड़े कर ले गया।</verse>
				<verse number="14">बेबीलोन का राजा यरूशलेम के सब निवासियों, राजकुमारों और महाबली सैनिकों को बन्‍दी बनाकर ले गया। ये संख्‍या में कुल दस हजार बन्‍दी थे। इनमें कारीगर और लोहार भी थे। नगर में दीन-दरिद्रों को छोड़ और कोई नहीं बचा!</verse>
				<verse number="15">बेबीलोन का राजा इन लोगों को भी बन्‍दी बनाकर यरूशलेम से बेबीलोन ले गया था: यहोयाकीन, उसकी मां, उसकी रानियां, उसके उच्‍चाधिकारी और नगर के प्रमुख व्यक्‍ति।</verse>
				<verse number="16">बेबीलोन का राजा बन्‍दियों को बेबीलोन में लाया। बन्‍दियों में सात हजार शक्‍तिशाली सैनिक, एक हजार कारीगर और लोहार थे। ये सब बलवान और युद्ध के सर्वथा योग्‍य थे।</verse>
				<verse number="17">बेबीलोन के राजा ने यहोयाकीन के चाचा मत्तन्‍याह को उसके स्‍थान पर राजा नियुक्‍त किया। उसने मत्तन्‍याह का नाम बदल दिया, और उसका नाम सिदकियाह रखा।</verse>
				<verse number="18">जब सिदकियाह राजा बना तब वह इक्‍कीस वर्ष का था। उसने ग्‍यारह वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसकी मां का नाम हमूटल था। वह लिब्‍नाह नगर के यिर्मयाह की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="19">जैसे यहोयाकीन ने प्रभु की दृष्‍टि में बुरा किया था, वैसे उसने भी किया।</verse>
				<verse number="20">यरूशलेम नगर और यहूदा प्रदेश ने प्रभु को इतना क्रुद्ध किया कि अन्‍त में प्रभु ने अपने सम्‍मुख से उनको दूर कर दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">सिदकियाह ने बेबीलोन के राजा के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। उसके राज्‍यकाल के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन बेबीलोन के राजा नबूकद-नेस्‍सर ने अपनी सम्‍पूर्ण सेना के साथ यरूशलेम नगर पर चढ़ाई कर दी, और उसको घेर लिया। नबूकद-नेस्‍सर के सैनिकों ने नगर के चारों ओर पहरा देने के लिए मीनार बनाई।</verse>
				<verse number="2">इस प्रकार सिदकियाह के राज्‍य-काल के ग्‍यारहवें वर्ष तक नगर घिरा रहा।</verse>
				<verse number="3">ग्‍यारहवें वर्ष के चौथे महीने के नौवें दिन जब नगर में भयंकर अकाल था, और आम जनता को भोजन नहीं मिल रहा था,</verse>
				<verse number="4">तब शहरपनाह में दरार की गई। जब यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह ने यह देखा, तब उसने और उसके सशस्‍त्र अंगरक्षकों ने नगर को छोड़ दिया। वे रात में दो दीवारों के मध्‍यवर्ती दरवाजे के मार्ग से निकल गए। यह दरवाजा राज-उद्यान के समीप था। यद्यपि कसदी सैनिक नगर को चारों ओर से घेरे हुए थे, तो भी वे यर्दन नदी की सूखी घाटी की ओर निकल गए।</verse>
				<verse number="5">परन्‍तु कसदी सेना ने राजा का पीछा किया। उन्‍होंने राजा को यरीहो नगर के मैदानी इलाके में पकड़ लिया। राजा सिदकियाह के सैनिक उससे अलग होकर तितर-बितर हो गए।</verse>
				<verse number="6">कसदी सैनिकों ने राजा को बन्‍दी बनाया। वे उसको रिब्‍लाह नगर में बेबीलोन के राजा के पास लाए। वहां उसको दण्‍ड दिया गया।</verse>
				<verse number="7">कसदी सैनिकों ने सिदकियाह की आंखों के सामने उसके पुत्रों का वध किया। उन्‍होंने सिदकियाह की आंखें फोड़ दीं, और उसको जंजीरों से बाँधकर बेबीलोन ले गए।</verse>
				<verse number="8">बेबीलोन देश के राजा नबूकद-नेस्‍सर के राज्‍य-काल का उन्नीसवां वर्ष था। इस वर्ष के पांचवें महीने के सातवें दिन नबूकद-नेस्‍सर का एक दरबारी नबूजरादान यरूशलेम नगर में आया। यह राजा के अंगरक्षकों का नायक था।</verse>
				<verse number="9">उसने प्रभु-भवन, राजमहल और यरूशलेम के मकानों में आग लगा दी। उसने यरूशलेम के सब बड़े मकान जला दिए।</verse>
				<verse number="10">अंगरक्षकों के नायक के साथ सेना थी। सेना ने यरूशलेम के चारों ओर की दीवारें तोड़ दीं।</verse>
				<verse number="11">जो लोग नगर में बच गए थे, तथा जो भगोड़े बेबीलोन के राजा के पास भाग गए थे, उनको तथा नगर के शेष कारीगरों को अंगरक्षकों का नायक नबूजरादान बन्‍दी बनाकर ले गया।</verse>
				<verse number="12">उसने देश के दीन-दरिद्रों को छोड़ दिया जिससे वे अंगूर-उद्यान और खेतों में मजदूरी करें।</verse>
				<verse number="13">कसदी सैनिकों ने प्रभु-भवन के पीतल के स्‍तम्‍भ, ठेलों और हौज को टुकड़े-टुकड़े किया, और उनका पीतल बेबीलोन ले गए।</verse>
				<verse number="14">वे राख उठाने के पीतल के पात्र, फावड़ियां, चिमटे, धूपदान और प्रभु-मन्‍दिर के कामों में प्रयुक्‍त होने वाले पीतल के सब पात्र,</verse>
				<verse number="15">करछे तथा रक्‍त छिड़कने के पात्र भी ले गए। अंगरक्षकों का नायक सोने-चांदी के सब पात्र ले गया।</verse>
				<verse number="16">वस्‍तुत: दो स्‍तम्‍भों, एक हौज तथा ठेलों के पीतल का भार अतुलनीय था। राजा सुलेमान ने उन्‍हें प्रभु-मन्‍दिर के लिए बनाया था।</verse>
				<verse number="17">एक स्‍तम्‍भ की ऊंचाई प्राय: आठ मीटर थी। उसके ऊपर पीतल का शीर्ष था। शीर्ष एक मीटर पैंतीस सेन्‍टीमीटर ऊंचा था। शीर्ष के चारों ओर जाली और अनार बने थे। जाली और अनार भी पीतल के थे। दूसरा स्‍तम्‍भ पहले स्‍तम्‍भ के समान था। उसके शीर्ष पर भी जाली थी।</verse>
				<verse number="18">अंगरक्षकों के नायक ने मुख्‍य पुरोहित सरायाह, उपपुरोहित सफन्‍याह तथा तीन द्वारपालों को पकड़ा।</verse>
				<verse number="19">उसने नगर के एक उच्‍चाधिकारी खोजा को पकड़ा। यह सैनिकों का संचालक था। उसने राजा के पांच मन्‍त्रियों को भी पकड़ा। ये उस समय नगर में उपस्‍थित थे। इनके अतिरिक्‍त नायक ने इन व्यक्‍तियों को भी पकड़ा: सेनापति का सचिव, जो नागरिकों को युद्ध-सेवा में भरती करता था; साठ नागरिक, जो उस समय नगर में उपस्‍थित थे।</verse>
				<verse number="20">अंगरक्षकों के नायक नबूजरादान ने उनको पकड़कर रिब्‍लाह नगर में बेबीलोन के राजा के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया।</verse>
				<verse number="21">वहां हमात देश के रिब्‍लाह नगर में बेबीलोन के राजा ने उनको कोड़े मारे, और मृत्‍यु-दण्‍ड दिया। यों यहूदा प्रदेश के निवासी अपने देश से निष्‍कासित हो गए।</verse>
				<verse number="22">यहूदा प्रदेश में जो लोग शेष रह गए थे, जिनको नबूकद-नेस्‍सर ने छोड़ दिया था, उन पर बेबीलोन के राजा नबूकद-नेस्‍सर ने गदल्‍याह को प्रशासक नियुक्‍त किया। उसके पिता का नाम अहीकाम और दादा का नाम शाफान था।</verse>
				<verse number="23">जब यहूदा प्रदेश के छापामार-दलों के सेनानायकों और सैनिकों ने सुना कि बेबीलोन के राजा ने गदल्‍याह को प्रशासक नियुक्‍त किया है, तब वे सेनानायक अपने सैनिकों के साथ मिस्‍पाह नगर में गदल्‍याह के पास आए। सेनानायकों के नाम ये हैं: यिश्‍माएल बेन-नतनयाह, योहानान बेन-कारेह, सरायाह बेन-तनहूमेत, जो नटोफाहनगर का रहने वाला था; और याजनयाह, जिसका पिता माकाह का निवासी था।</verse>
				<verse number="24">गदल्‍याह ने सेनानायकों और उनके सैनिकों को शपथपूर्वक विश्‍वास दिलाया, ‘कसदी सेना-अधिकारियों से मत डरो। तुम यहां, अपने यहूदा प्रदेश में, निर्भयता से निवास करो। तुम बेबीलोन के राजा की सेवा करो। तब तुम्‍हारा भला होगा।’</verse>
				<verse number="25">सातवें महीने में यह घटना घटी। यिश्‍माएल, जिसके पिता का नाम नतनयाह और दादा का नाम एलीशामा था; और जो राजपरिवार का था, अपने दस सैनिकों के साथ आया। उसने आक्रमण कर दिया, और गदल्‍याह, यहूदा प्रदेश के नागरिकों और कसदियों को, जो गदल्‍याह के साथ मिस्‍पाह में थे, मार डाला।</verse>
				<verse number="26">अत: यहूदा प्रदेश के छोटे-बड़े सब लोग और छापामार-दलों के सेनानायक उठे, और मिस्र देश को भाग गए। वे कसदियों से डर गए थे।</verse>
				<verse number="27">यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीन की कैद का सैंतीसवां वर्ष था। इस वर्ष एबील मरोदक ने बेबीलोन पर राज्‍य करना आरम्‍भ किया। उसने इस वर्ष के बारहवें महीने के सत्ताइसवें दिन यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीन को क्षमा प्रदान कर कारागार से मुक्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="28">उसने यहोयाकीन से सहानुभूतिपूर्ण व्‍यवहार किया। जो राजा उसके साथ बेबीलोन में थे, उनके आसनों के मध्‍य में एक ऊंचे स्‍थान पर उसने यहोयाकीन को आसन प्रदान किया।</verse>
				<verse number="29">यहोयाकीन ने बन्‍दियों की पोशाक उतार दी। वह अपने शेष जीवन-भर राजा की मेज पर नियमित रूप से भोजन करता रहा।</verse>
				<verse number="30">उसे भरण-पोषण निरन्‍तर मिलता रहा। जब तक वह जीवित रहा, उसे राजा की ओर से दैनिक भत्ता प्रतिदिन मिलता रहा।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="13">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">आदम, शेत, एनोश,</verse>
				<verse number="2">केनन, महल्‍लेल, यारद,</verse>
				<verse number="3">हनोक, मथूशलह, लामेक,</verse>
				<verse number="4">नूह, शेम, हाम और याफत।</verse>
				<verse number="5">ये याफत के पुत्र थे: गोमर, मागोग, मादय, यवन, तूबल, मेशक और तीरस।</verse>
				<verse number="6">ये गोमर के पुत्र थे: अशकनज, रीपत और तोगर्मा।</verse>
				<verse number="7">ये यवन के पुत्र हैं: एलीशाह, तर्शीश, तथा कित्ती और रोदानी लोग।</verse>
				<verse number="8">ये हाम के पुत्र थे: कूश, मिस्र, पूट और कनान।</verse>
				<verse number="9">ये कूश के पुत्र थे: सबा, हवीला, सबता, रमा और सब्‍तका। ये रमा के पुत्र थे: शबा और ददान।</verse>
				<verse number="10">कूश ने निम्रोद को जन्‍म दिया। निम्रोद पृथ्‍वी का पहला शक्‍तिशाली पुरुष बना।</verse>
				<verse number="11">मिस्र इन जातियों का पिता बना: लूदी, अनामी, लहाबी, नप्‍तूही,</verse>
				<verse number="12">पत्रूसी, कसलूही (इससे पलिश्‍ती जाति निकली) और कप्‍तोरी।</verse>
				<verse number="13">कनान सीदोन और हेत जातियों का पिता हुआ। सीदोनी कनान की ज्‍येष्‍ठ सन्‍तान थे।</verse>
				<verse number="14">इनके अतिरिक्‍त यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी</verse>
				<verse number="15">हिव्‍वी, अर्की, सीनी,</verse>
				<verse number="16">अर्वादी, समारी और हमाती जातियां भी उसकी सन्‍तान थीं।</verse>
				<verse number="17">ये शेम के पुत्र थे: एलान, अश्‍शूर, अर्पक्षद, लूद, सीरिया, ऊस, हूल, गेतर और मेशेक।</verse>
				<verse number="18">अर्पक्षद ने शेलह को जन्‍म दिया, और शेलह ने एबर को।</verse>
				<verse number="19">एबर के दो पुत्र उत्‍पन्न हुए। पहले पुत्र का नाम पेलग था (उसके समय में पृथ्‍वी विभाजित हुई।) और उसके भाई का नाम योक्‍टन था।</verse>
				<verse number="20">ये योक्‍टन के पुत्र थे: अल्‍मोदद, शेलप, हसर्मावत, यारह,</verse>
				<verse number="21">हदोराम, ऊजल, दिक्‍ला,</verse>
				<verse number="22">ऐबल, अबीमाएल, शबा,</verse>
				<verse number="23">ओपीर, हवीला और योबाब। ये सब योक्‍टन की सन्‍तान थे।</verse>
				<verse number="24">शेम, अर्पक्षद, शेलह,</verse>
				<verse number="25">एबर, पेलग, रऊ,</verse>
				<verse number="26">सरुग, नाहोर, तेरह,</verse>
				<verse number="27">अब्राम अर्थात् अब्राहम।</verse>
				<verse number="28">ये अब्राहम के पुत्र थे: इसहाक और यिश्‍माएल।</verse>
				<verse number="29">यह उनकी वंशावली है: यिश्‍माएल का ज्‍येष्‍ठ पुत्र नबायोत था। उसके बाद ये पुत्र हुए: केदार, अदबएल, मिबसाम,</verse>
				<verse number="30">मिश्‍मा, दूमा, मस्‍सा, हदद, तेमा,</verse>
				<verse number="31">यटूर, नापीश और केदमा। ये यिश्‍माएल के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="32">अब्राहम की रखेल कटूरा थी। उसके ये पुत्र थे: जिम्रान, याक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह। ये याक्षान के पुत्र थे: शबा और ददान।</verse>
				<verse number="33">ये मिद्यान के पुत्र थे: एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एल्‍दाआ। ये सब कटूरा के वंशज थे।</verse>
				<verse number="34">अब्राहम से इसहाक उत्‍पन्न हुआ था। इसहाक के ये पुत्र थे: एसाव और इस्राएल।</verse>
				<verse number="35">ये एसाव के पुत्र थे: एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह।</verse>
				<verse number="36">ये एलीपज के पुत्र थे: तेमन, ओमर, सपी, गताम, कनज, तिम्ना और अमालेक।</verse>
				<verse number="37">ये रूएल के पुत्र थे: नहत, जेरह, शम्‍मा और मिज्‍जा।</verse>
				<verse number="38">ये सेईर के पुत्र थे: लोटन, शोबल, सिबओन, अना, दीशोन, एसर, और दीशन।</verse>
				<verse number="39">ये लोटन के पुत्र थे: हीरो और होमाम। लोटन की बहिन का नाम तिम्‍ना था।</verse>
				<verse number="40">ये शोबल के पुत्र थे: अल्‍यान, मानहत, ऐबल, शपी और ओनम। ये सिबओन के पुत्र थे: अय्‍या और अना।</verse>
				<verse number="41">अना का पुत्र दीशोन था। ये दीशोन के पुत्र थे। हमरान, एशबान, यित्रान, और करान।</verse>
				<verse number="42">ये एसर के पुत्र थे: बिल्‍हान, जावन और याकान। ये दीशन के पुत्र थे: ऊस और अरान।</verse>
				<verse number="43">जब इस्राएल देश में राजा की प्रथा का आरम्‍भ हुआ, उसके पूर्व एदोम देश में इन राजाओं ने राज्‍य किया था: बेला बेन-बोर। उसकी राजधानी का नाम दिन्‍हाबा था।</verse>
				<verse number="44">बेला की मृत्‍यु के बाद बोसरा नगर का योबाब बेन-जेरह बेला के स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="45">योबाब की मृत्‍यु हुई। तब तेमानी जाति के देश का हूशम योबाब के स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="46">जब हूशम की मृत्‍यु हुई तब हदद बेन-बदद उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा। हदद ने मोआब के मैदान में मिद्यानी सेना को पराजित किया था। हदद की राजधानी का नाम अबीत था।</verse>
				<verse number="47">हदद की मृत्‍यु हुई। मसरेका नगर का सम्‍ला उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="48">सम्‍ला की मृत्‍यु हुई। तब शाऊल उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा। वह फरात नदी-तट के रहोबोत नगर का रहनेवाला था।</verse>
				<verse number="49">शाऊल की मृत्‍यु हुई। तब बालहानन बेन-अकबोर उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="50">बालहानन की मृत्‍यु हुई। उसके स्‍थान पर हदद राज्‍य करने लगा। उसकी राजधानी का नाम पाई और पत्‍नी का नाम महेट-बएल था। महेट-बएल की माँ का नाम मटरेद, और नानी का नाम मेजाहब था।</verse>
				<verse number="51">हदद की मृत्‍यु के बाद एदोम देश में ये सामन्‍त हुए: तिम्‍ना, अलया, यतेत,</verse>
				<verse number="52">आहलीबामा, एला, पीनोन,</verse>
				<verse number="53">कनज, तेमान, मिब्‍सार,</verse>
				<verse number="54">मगदीएल और ईरम। ये एदोम देश के सामन्‍त थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">ये इस्राएल के पुत्र थे: रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्‍साकार, जबूलून,</verse>
				<verse number="2">दान, यूसुफ, बिन्‍यामिन, नफ्‍ताली, गाद और आशेर।</verse>
				<verse number="3">ये यहूदा के पुत्र थे: एर, ओनन, और शेला। यहूदा के ये तीनों पुत्र बत-शूआ नामक कनानी जाति की स्‍त्री से उत्‍पन्न हुए थे। यहूदा का ज्‍येष्‍ठ पुत्र एर प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था। इस कारण प्रभु ने उसको मार डाला।</verse>
				<verse number="4">यहूदा की बहू तामार से भी उसको ये पुत्र उत्‍पन्न हुए थे: पेरेस और जेरह। इस प्रकार यहूदा के कुल पाँच पुत्र थे।</verse>
				<verse number="5">ये पेरेस के पुत्र थे: हेस्रोन और हामूल।</verse>
				<verse number="6">ये जेरह के पुत्र थे: जिम्री, एतान, हेमान, कालकोल और दारा। कुल पाँच।</verse>
				<verse number="7">ये कर्मी के पुत्र थे: आकार − यह इस्राएली राष्‍ट्र को कष्‍ट देनेवाला कहलाया। इसने प्रभु को अर्पित की जाने वाली वस्‍तु के विषय में आज्ञा-उल्‍लंघन कर अपराध किया था।</verse>
				<verse number="8">और एतान का पुत्र अज्रयाह था।</verse>
				<verse number="9">ये हेस्रोन के पुत्र थे: यरहमएल, राम और कलूबै।</verse>
				<verse number="10">राम का पुत्र अम्‍मीनादब था, और अम्‍मीनादब का पुत्र नहशोन। यह यहूदा वंशजों का नेता था।</verse>
				<verse number="11">नहशोन का पुत्र सल्‍मा था, और सल्‍मा का पुत्र बोअज।</verse>
				<verse number="12">बोअज का पुत्र ओबेद था, और ओबेद का पुत्र यिशय।</verse>
				<verse number="13">यिशय का ज्‍येष्‍ठ पुत्र एलीअब था। दूसरा पुत्र अबीनादब, तीसरा पुत्र शिम्आ,</verse>
				<verse number="14">चौथा पुत्र नतनएल, पांचवां पुत्र रदै,</verse>
				<verse number="15">छठा पुत्र ओसेम और सातवां पुत्र दाऊद था।</verse>
				<verse number="16">उनकी बहिन सरुयाह और अबीगइल थीं। सरुयाह के पुत्र ये थे: अबीशय, योआब और असाएल। कुल तीन।</verse>
				<verse number="17">अबीगइल से अमासा उत्‍पन्न हुआ था। अमासा का पिता येतेर यिश्‍माएली वंश का था।</verse>
				<verse number="18">कालेब बेन-हेस्रोन की पत्‍नी अजूबाह और यरीओत से पुत्र उत्‍पन्न हुए थे। उनके पुत्रों के ये नाम हैं: येशेर, शोबाब और अर्दोन।</verse>
				<verse number="19">अजूबाह की मृत्‍यु के बाद कालेब ने एप्राता से विवाह किया। उससे हूर उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="20">हूर का पुत्र ऊरी था, और ऊरी का पुत्र बसलएल।</verse>
				<verse number="21">तत्‍पश्‍चात् हेस्रोन ने माकीर की पुत्री से सम्‍भोग किया। माकीर गिलआद का पिता था। हेस्रोन ने माकीर की पुत्री से विवाह किया। उस समय हेस्रोन की उम्र साठ वर्ष थी। माकीर की पुत्री ने एक पुत्र को जन्‍म दिया। उसका नाम सगूब था।</verse>
				<verse number="22">सगूब का पुत्र याईर था। याईर के अधीन गिलआद प्रदेश में तेईस नगर थे।</verse>
				<verse number="23">परन्‍तु गशूर और सीरिया राज्‍यों ने उनसे याईर की बस्‍तियों, कनत नगर तथा उसके गांवों को छीन लिया था। ये नगर कुल साठ थे। ये सब गिलआद के पिता माकीर के वंशज थे।</verse>
				<verse number="24">हेस्रोन की मृत्‍यु के बाद कालेब ने अपने पिता की विधवा एप्राता से सम्‍भोग किया। उससे एक पुत्र का जन्‍म हुआ। उसका नाम अशहूर था। अशहूर तकोअ का पिता बना।</verse>
				<verse number="25">हेस्रोन के ज्‍येष्‍ठ पुत्र यरहमएल के ये पुत्र थे: ज्‍येष्‍ठ पुत्र राम; बूनाह, ओरेन, ओसेम और अहिय्‍याह।</verse>
				<verse number="26">यरहमएल की एक और पत्‍नी थी। उसका नाम अटाराह था। वह ओनाम की माँ थी।</verse>
				<verse number="27">यरहमएल के ज्‍येष्‍ठ पुत्र राम के ये पुत्र थे: मअस, यामीन और एकेर।</verse>
				<verse number="28">ओनाम के ये पुत्र थे: शम्‍मई और यादाअ। शम्‍मई के ये पुत्र थे: नादाब और अबीशूर।</verse>
				<verse number="29">अबीशूर की पत्‍नी का नाम अबीहाइल था। अबीशूर के ये पुत्र उससे उत्‍पन्न हुए थे: अहबान और मोलीद।</verse>
				<verse number="30">ये नादाब के पुत्र थे: सेलेद और अप्‍पाइम। सेलेद निस्‍सन्‍तान मरा था।</verse>
				<verse number="31">अप्‍पाइम का पुत्र यिश्‍ई और यिश्‍ई का पुत्र शेशान था। शेशान का पुत्र अहलै था।</verse>
				<verse number="32">शम्‍मई के भाई यादाअ के ये पुत्र थे: येतर और योनातन। येतर निस्‍सन्‍तान मरा था।</verse>
				<verse number="33">योनातन के ये पुत्र थे: पेलेत और जाजा। ये सब यरहमएल के वंशज थे।</verse>
				<verse number="34">शेशान के पुत्र नहीं वरन् पुत्रियां थीं। शेशान का एक मिस्री गुलाम था। उसका नाम यरहाअ था।</verse>
				<verse number="35">शेशान ने अपनी एक पुत्री का विवाह इस गुलाम से कर दिया। शेशान की पुत्री ने इस गुलाम से एक पुत्र को जन्‍म दिया। उसका नाम अत्तई था।</verse>
				<verse number="36">अत्तई का पुत्र नातान था, और नातान का पुत्र जाबाद।</verse>
				<verse number="37">जाबाद का पुत्र एप्‍लाल था, और एप्‍लाल का पुत्र ओबेद।</verse>
				<verse number="38">ओबेद का पुत्र येहू था, और येहू का पुत्र अज्रयाह।</verse>
				<verse number="39">अज्रयाह का पुत्र हालेस था, और हालेस का पुत्र एल्आसाह।</verse>
				<verse number="40">एल्आसाह का पुत्र सिसमई था और सिसमई का पुत्र शल्‍लूम।</verse>
				<verse number="41">शल्‍लूम का पुत्र यकमयाह था, और यकमयाह का पुत्र एलीशामा।</verse>
				<verse number="42">यरहमएल के भाई कालेब के ये पुत्र थे: ज्‍येष्‍ठ पुत्र मारेशाह। मारेशाह का पुत्र जीप था। मारेशाह का दूसरा पुत्र हेब्रोन था।</verse>
				<verse number="43">ये हेब्रोन के पुत्र थे: कोरह, तप्‍पूह, रेकेम और शेमअ।</verse>
				<verse number="44">शेमअ का पुत्र रहम था, जो योर्कआम का पिता हुआ। रेकम का पुत्र शम्‍मई था।</verse>
				<verse number="45">शम्‍मई का पुत्र माओन था, और माओन बेत-सूर का पिता हुआ।</verse>
				<verse number="46">कालेब के अपनी रखेल ऐपाह से भी ये पुत्र हुए थे: हारान, मोसा और गाजेज। हारान गाजेज का पिता था।</verse>
				<verse number="47">याहदई के ये पुत्र थे: रेगेम, योताम, गेशान, पेलेट, ऐपाह और शअप।</verse>
				<verse number="48">कालेब की दूसरी रखेल माकाह को उससे ये पुत्र उत्‍पन्न हुए थे: शेबेर और तिर्हनाह।</verse>
				<verse number="49">माकाह को ये दो पुत्र भी हुए थे: शअप, जिससे मदमन्नाह उत्‍पन्न हुआ, और शबा, जिससे मकबेनाह तथा गिबआ उत्‍पन्न हुए। कालेब की पुत्री का नाम अक्‍साह था।</verse>
				<verse number="50">ये ही कालेब के वंशज थे। एप्राता के ज्‍येष्‍ठ पुत्र हूर के ये पुत्र थे: शोबाल, सल्‍मा और हारेप। शोबाल के किर्यत-यआरीम उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="51">सल्‍मा से बेतलेहम और हारेप से बेत-गादेर उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="52">किर्यत-यआरीम के पिता शोबाल के वंशज मनूहोत नगर के आधे लोग, हारोएह थे।</verse>
				<verse number="53">किर्यत-यआरीम के गोत्र में ये लोग थे: यित्री, पूती, शूमाती और मिशराई। इनसे सोर्आती और एश्‍ताऊली गोत्र निकले।</verse>
				<verse number="54">सल्‍मा के वंशज बेतलेहम, नटोपाती, अटरोत-बेत-योआब, और मनूहोत नगर के शेष आधे लोग अर्थात् सोरई।</verse>
				<verse number="55">लिपिकों के ये गोत्र याबेस नगर में बसे हुए थे: तिर्आती, शिम्आती और सूकाती। ये केनी जाति के लोग थे, जो हम्‍मात नगर से आए थे। रेकाब जाति का कुलपति हम्‍मात था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">ये दाऊद के पुत्र थे, जो उसको हेब्रोन नगर में उत्‍पन्न हुए थे; ज्‍येष्‍ठ पुत्र अम्‍नोन। इसको यिज्रएल नगर की रहनेवाली अहीनोअम ने जन्‍म दिया था। दूसरा पुत्र दानिएल था। इसको कर्मेल की रहनेवाली अबीगइल ने जन्‍म दिया था।</verse>
				<verse number="2">तीसरा पुत्र अबशालोम था। यह माकाह का पुत्र था, जो गशूर के राजा तलमई की पुत्री थी। चौथा पुत्र अदोनियाह था। उसकी माँ का नाम हग्‍गीत था।</verse>
				<verse number="3">पांचवां पुत्र शपट्‍याह था जिसको अबीटल ने जन्‍म दिया था। छठा पुत्र यित्राम था, जिसको दाऊद की पत्‍नी एम्‍लाह ने जन्‍म दिया था।</verse>
				<verse number="4">ये छ: पुत्र दाऊद को हेब्रोन नगर में उत्‍पन्न हुए थे। वहाँ उसने साढ़े सात वर्ष तक राज्‍य किया था। दाऊद ने तैंतीस वर्ष तक यरूशलेम में राज्‍य किया था।</verse>
				<verse number="5">ये पुत्र उसको यरूशलेम में उत्‍पन्न हुए थे: शिम्आ, शोबाब, नातान और सुलेमान। इनको बतशेबा ने जन्‍म दिया था, जो अम्‍मीएल की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="6">अन्‍य पुत्र ये थे: यिभहार, एलीशूअ, एलीपेलेट,</verse>
				<verse number="7">नोगह, नेपेग, यापीअ,</verse>
				<verse number="8">एलीशामा, एल्‍यादा और एलीपेलेट। ये कुल नौ थे। ये सब दाऊद के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="9">रखेलों से उत्‍पन्न उसके अन्‍य पुत्र भी थे। दाऊद के पुत्रों की बहिन का नाम तामार था।</verse>
				<verse number="10">सुलेमान का पुत्र रहबआम था। रहबआम का पुत्र अबिय्‍याह था। अबिय्‍याह का पुत्र आसा था। आसा का पुत्र यहोशाफट था।</verse>
				<verse number="11">यहोशाफट का पुत्र योराम था। योराम का पुत्र अहज्‍याह था। अहज्‍याह का पुत्र योआश था।</verse>
				<verse number="12">योआश का पुत्र अमस्‍याह था। अमस्‍याह का पुत्र अजर्याह था। अजर्याह का पुत्र योताम था।</verse>
				<verse number="13">योताम का पुत्र आहाज था। आहाज का पुत्र हिजकियाह था। हिजकियाह का पुत्र मनश्‍शे था।</verse>
				<verse number="14">मनश्‍शे का पुत्र आमोन था। आमोन का पुत्र योशियाह था।</verse>
				<verse number="15">योशियाह के पुत्र ये थे: ज्‍येष्‍ठ पुत्र योहानान, दूसरा पुत्र यहोयाकीम, तीसरा पुत्र सिदकियाह, चौथा पुत्र शल्‍लूम।</verse>
				<verse number="16">यहोयाकीम का पुत्र यकोन्‍याह था, और यकोन्‍याह का पुत्र सिदकियाह।</verse>
				<verse number="17">बन्‍दी यकोन्‍याह के पुत्र ये थे: शालतिएल,</verse>
				<verse number="18">मल्‍कीराम, पदायाह, शेनअस्‍सर, यकमयाह, होशामा और नदबयाह।</verse>
				<verse number="19">पदायाह के ये दो पुत्र थे: जरुब्‍बाबेल और शिमई। जरुब्‍बाबेल के ये दो पुत्र थे: मशूल्‍लाम और हनन्‍याह। इनकी बहिन का नाम शलोमीत था।</verse>
				<verse number="20">इनके अतिरिक्‍त ये पाँच पुत्र थे: हशूबाह, ओहेल, बेरेकयाह, हसदयाह और यूशब-हेसेद।</verse>
				<verse number="21">ये हनन्‍याह के पुत्र थे: पलटयाह और यशायाह, उसका पुत्र रपायाह, उसका पुत्र अर्नान था, और अर्नान का पुत्र ओबद्याह। ओबद्याह का पुत्र शकन्‍याह था,</verse>
				<verse number="22">और शकन्‍याह का पुत्र शामायाह। शामायाह के छ: पुत्र थे: हट्टूश, यिग्आल, बारीह, नअरयाह और शापाट।</verse>
				<verse number="23">नहरयाह के ये तीन पुत्र थे: एलयोएनई, हिजकियाह और अज्रीकाम।</verse>
				<verse number="24">ये एलयोएनई के सात पुत्र थे: होदव्‍याह, एलयाशीब, पलायाह, अक्‍कूब, योहानान, दलायाह और अनानी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">ये यहूदा के पुत्र थे: पेरेस, हेस्रोन, कर्मी, हूर और शोबाल।</verse>
				<verse number="2">शोबाल का पुत्र रआयाह था। रआयाह का पुत्र यहत था। यहत के दो पुत्र थे: अहूमई और लाहद। ये ही सोरआती गोत्र में थे।</verse>
				<verse number="3">ये ऐटाम के पुत्र थे: यिज्रएल, यिश्‍मा और यिद्बाश। इनकी बहिन का नाम हसलेलपोनी था।</verse>
				<verse number="4">पनूएल का पुत्र गदोर था। एजर का पुत्र हूशाह था। ये हूर के पुत्र थे: ज्‍येष्‍ठ पुत्र एप्राता। एप्राता बेतलेहम का पिता हुआ।</verse>
				<verse number="5">दूसरा पुत्र अश्‍हूर था। यह तकोअ का पिता हुआ। अश्‍हूर की दो पत्‍नियां थीं: हेल्आह और नअराह।</verse>
				<verse number="6">नअराह ने उससे इन पुत्रों को जन्‍म दिया: अहूज्‍जाम, हेपेर, तैमनी और हाअहशतारी। ये ही नअराह के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="7">ये हेल्आह के पुत्र थे: सेरेत, यिसहर और एतनान।</verse>
				<verse number="8">कोस के ये पुत्र थे: आनूब और सोबेबाह। उसके वंश में हारूम के पुत्र अहरहेल के गोत्र भी हुए।</verse>
				<verse number="9">लोग यअबेस को उसके अन्‍य भाइयों की अपेक्षा अधिक आदर-सम्‍मान देते थे। इसलिए उसकी मां ने उसका नाम ‘यअबेस’ रखा था। वह यह कहती थी, ‘मैंने इसको बड़ी पीड़ा से जन्‍म दिया है।’</verse>
				<verse number="10">यअबेस ने इस्राएली राष्‍ट्र के परमेश्‍वर से यह प्रार्थना की, ‘प्रभु, काश! तू मुझे आशिष देता, और मेरी रहने की सीमा को बढ़ाता। तेरा वरद-हस्‍त मुझ पर होता, तू मुझ को विपत्ति से बचाता, और तब मेरा अनिष्‍ट न होता!’ परमेश्‍वर ने उसकी इच्‍छा को पूरा किया।</verse>
				<verse number="11">शूहाह का भाई कलूब था। कलूब के पुत्र का नाम महीर था। महीर एश्‍तोन का पिता हुआ।</verse>
				<verse number="12">एश्‍तोन के ये पुत्र थे: बेतरापा, पासेह और तहिन्नाह। तहिन्नाह के पुत्र का नाम ईरनाहाश था। ये सब रेकाह के व्यक्‍ति थे।</verse>
				<verse number="13">ये कनज के पुत्र थे: ओतनीएल और सरायाह। ओतनीएल के ये पुत्र थे: हतत और मओनोतई।</verse>
				<verse number="14">मओनोतई का पुत्र ओप्राह था। सरायाह का पुत्र योआब था। योआब हराशीम घाटी में रहनेवालों का संस्‍थापक था; क्‍योंकि ये कारीगर थे।</verse>
				<verse number="15">यपून्नेह के पुत्र कालेब के ये पुत्र थे: ईरू, एलाह और नाहम। एलाह का पुत्र कनज था।</verse>
				<verse number="16">यहले-लएल के ये पुत्र थे: जीप, जीपाह, तीर्या और असरएल।</verse>
				<verse number="17">एज्रा के ये पुत्र थे: येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन। मेरेद ने फरओ की पुत्री बितियाह से विवाह किया। बितियाह गर्भवती हुई, और उसने मिर्याम, शम्‍मई और यिश्‍बाह को जन्‍म दिया। यिश्‍बाह एश्‍तमो का पिता बना।</verse>
				<verse number="18">उसकी पत्‍नी यहूदी थी। उसने येरेद, हेबेर और यकूतीएल को जन्‍म दिया। येदेर गदोर का पिता, हेबेर सोको का पिता और यकूतीएल जानोह का पिता बना।</verse>
				<verse number="19">नहम की बहिन ने होदियाह से विवाह किया। उनके ये पुत्र थे: दलियाह और एश्‍तमो। दलियाह गर्माह नगर के रहने वाले कईलाह का पिता हुआ। एश्‍तमो माकाह का रहने वाला था।</verse>
				<verse number="20">ये शीमोन के पुत्र थे: अम्‍नोन, रिन्ना, बेन-हानान और तिलोन। ये यिशई के पुत्र थे: जोहेत और बेन-जोहेत।</verse>
				<verse number="21">यहूदा के पुत्र शेलाह के ये पुत्र थे: एर और लअदाह। एर लेकाह का पिता हुआ, और लअदाह मारेशाह का। इनके अतिरिक्‍त महीन सूती वस्‍त्र के कामगारों के परिवार जो बेत-अश्‍बेम में रहते थे, शेलाह के वंशज थे।</verse>
				<verse number="22">ये भी पुत्र थे: याकीम, कोजेबा नगर के लोग, योआश और सराप जिसने मोआब देश पर राज्‍य किया, और फिर लेहेम नगर को लौट आया था। (ये बातें बड़ी पुरानी हैं।)</verse>
				<verse number="23">ये कुम्‍हार थे। ये नटायीम और गदेराह नगरों में रहते थे। ये राजा की सेवा में, उसके लिए पात्र बनाते थे, और वहीं रहते थे।</verse>
				<verse number="24">ये शिमोन के वंशज थे: नमूएल, यामीन, यारीब, जेरह, और शाऊल।</verse>
				<verse number="25">शाऊल का पुत्र शल्‍लूम था, और शल्‍लूम का पुत्र मिब्‍साम। मिब्‍साम का पुत्र मिश्‍मा था।</verse>
				<verse number="26">मिश्‍मा का पुत्र हम्‍मूएल था, और हम्‍मूएल का पुत्र जक्‍कूर। जक्‍कूर का पुत्र शिमई था।</verse>
				<verse number="27">शिमई के सोलह पुत्र और छ: पुत्रियां थीं। किन्‍तु उसके भाइयों की इतनी सन्‍तान नहीं थी। इन सब भाइयों का परिवार उतना अधिक विशाल नहीं हुआ जितना यहूदा के वंशज।</verse>
				<verse number="28">ये इन नगरों में निवास करते थे: बएर-शेबा, मोलादाह, हसर-शूआल,</verse>
				<verse number="29">बिलहाह, एसेम, तोलाद,</verse>
				<verse number="30">बतूएल, होरमाह, सिक्‍लग,</verse>
				<verse number="31">बेत-मारकाबोत, हसर-सूसीम, बेतबिरई और शअराइम। दाऊद के राज्‍य-काल तक ये उनके नगर थे।</verse>
				<verse number="32">ये उनके निवास-स्‍थान थे: ऐटाम, अइन, रिम्‍मोन, तोकेन, और आशान। ये कुल पांच नगर थे।</verse>
				<verse number="33">इन नगरों के चारों ओर बअल तक अनेक गांव थे। ये ही उनके निवास-स्‍थान थे। यह उनकी वंशावली है:</verse>
				<verse number="34">मशोबाब, यमलेक, योशाह (यह अमस्‍याह का पुत्र था),</verse>
				<verse number="35">योएल, येहू (यह असीएल का प्रपौत्र, सरायाह का पौत्र और योशिबयाह का पुत्र था),</verse>
				<verse number="36">एल्‍योएनई, यअकोबाह, यशोहायाह, असायाह, अदीएल, यसीमिएल, बनायाह,</verse>
				<verse number="37">जीजा (यह सिपइ का पुत्र, अल्‍लोन का पौत्र, और यदायाह का प्रपौत्र था। यदायाह शिमरी का पुत्र और समअयाह का पौत्र था।)</verse>
				<verse number="38">ये व्यक्‍ति जिनके नाम क्रमश: उल्‍लिखित हैं, अपने-अपने गोत्र के मुखिया थे। जब इनके पितृकुल में जनसंख्‍या अत्‍यधिक बढ़ गई</verse>
				<verse number="39">तब ये लोग अपने पशुओं के चारे के लिए घाटी के पूर्व में गदोर के प्रवेश-द्वार पर पहुंचे।</verse>
				<verse number="40">वहां उन्‍हें अच्‍छा और उपजाऊ चरागाह मिला। चरागाह की भूमि खूब विस्‍तृत, निर्जन और शान्‍त थी; क्‍योंकि वहां के मूल निवासी, जो उनसे पहले वहां निवास करते थे, हाम के वंशज थे।</verse>
				<verse number="41">जिन लोगों के नाम ऊपर लिखे हुए हैं, यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह के राज्‍य-काल में यहाँ आए थे। उन्‍होंने हाम के कुलों और मऊनी जाति को, जो उनको वहां मिले थे, पूर्णत: नष्‍ट कर दिया। उन्‍होंने उनको जड़-मूल से खत्‍म कर दिया, और आज तक उनका कोई अवशेष नहीं रहा। वे उनके स्‍थान पर बस गए; क्‍योंकि उनके पशुओं के लिए वहां चारा उपलब्‍ध था।</verse>
				<verse number="42">शिमोन कुल के पांच सौ व्यक्‍ति सेईर पहाड़ी क्षेत्र की ओर गए। उनके नेता पल्‍टयाह, नअरयाह, रपायाह और उज्‍जिएल थे। ये यिशई के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="43">उन्‍होंने अमालेकी जाति के बचे हुए शेष लोगों को नष्‍ट कर दिया। वे आज तक वहाँ निवास करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">ये इस्राएल के ज्‍येष्‍ठ पुत्र रूबेन के वंशज थे। (यद्यपि रूबेन ज्‍येष्‍ठ पुत्र था; किन्‍तु उसने पिता की पत्‍नी से बलात्‍कार किया था, इसलिए उसके ज्‍येष्‍ठ पुत्र होने का जन्‍म-सिद्ध अधिकार उसके छोटे भाई यूसुफ के पुत्रों को दे दिया गया था। इस कारण रूबेन के नाम का उल्‍लेख वंशावली में जन्‍म के क्रमानुसार नहीं किया गया है।</verse>
				<verse number="2">यह भी सच है कि यहूदा अपने भाइयों में शक्‍तिशाली हो गया था और उसके ही वंश से अगुवा हुआ था, तो भी ज्‍येष्‍ठ पुत्र के जन्‍म-सिद्ध अधिकार पर यूसुफ का ही अधिकार था।)</verse>
				<verse number="3">ये इस्राएल के ज्‍येष्‍ठ पुत्र रूबेन के पुत्र थे: हानोख, पल्‍लू, हेस्रोन और कर्मी।</verse>
				<verse number="4">योएल का पुत्र शमअयाह था, और शमअयाह का पुत्र गोग। गोग का पुत्र शिमई था,</verse>
				<verse number="5">और शिमई का पुत्र मीकाह। मीकाह का पुत्र रआयाह था, और रआयाह का पुत्र बअल।</verse>
				<verse number="6">बअल का पुत्र बएराह था। बेबीलोन का राजा तिग्‍लत-पलेसेर बएराह को बन्‍दी बनाकर अपने देश ले गया था। बएराह रूबेन के वंशजों का नेता था।</verse>
				<verse number="7">जब उसके भाइयों की वंशावली, उनके गोत्र के क्रम के अनुसार लिखी गई, तब उनके वंशज क्रमश: इस प्रकार हुए: यईएल जो नेता था; जकरयाह</verse>
				<verse number="8">और बेलअ। यहअजाज का पुत्र, शेमअ का पौत्र और योएल का प्रपौत्र था, जो अरोएर में निवास करता था। उसका निवास-क्षेत्र नबो और बअल-मओन तक था।</verse>
				<verse number="9">उसने पूर्व दिशा में मरुस्‍थल के प्रवेश-द्वार तक फरात नदी की इस ओर भी निवास किया था; क्‍योंकि गिलआद प्रदेश में उनके पशुओं की संख्‍या बहुत बढ़ गई थी।</verse>
				<verse number="10">रूबेन के वंशजों ने शाऊल के राज्‍य-काल में हगारई जाति से युद्ध किया था, और उसको पराजित किया था। तत्‍पश्‍चात् वे गिलआद प्रदेश के पूर्व में उनके निवास-स्‍थानों में बस गए थे।</verse>
				<verse number="11">गाद के वंशज रूबेनियों के पास, बाशान देश में रहते थे। वे सलकाह तक बसे हुए थे।</verse>
				<verse number="12">ये गाद के वंशज थे: योएल ज्‍येष्‍ठ था। शापाम दूसरे स्‍थान पर था। इनके अतिरिक्‍त यअनई और शापाट थे। ये सब बाशान देश में रहते थे।</verse>
				<verse number="13">उनके भाई पितृकुल के अनुसार ये थे: मीखाएल, मशुल्‍लाम, शेबअ, योरइ, यअकान, जीअ और एबर थे। ये कुल सात थे।</verse>
				<verse number="14">ये अबीहइल के पुत्र थे, जो हूरी का पुत्र, यारोह का पौत्र था। यारोह गिलआद का पुत्र और मीखाएल का पौत्र था। मीखाएल यशीशई का पुत्र, यहदो का पौत्र और बूज़ का प्रपौत्र था।</verse>
				<verse number="15">इनके पितृकुल का प्रमुख व्यक्‍ति अबद्दीएल का पुत्र, गूनी का पौत्र अही था।</verse>
				<verse number="16">ये पितृकुल गिलआद में बाशान और उसके नगरों में तथा शारोन के चरागाहों में उनकी सीमाओं तक निवास करते थे।</verse>
				<verse number="17">यहूदा प्रदेश के राजा योताम और इस्राएल प्रदेश के राजा यरोबआम के राज्‍य कालों में इन पितृकुलों के नाम इनकी वंशावली के अनुसार लिखे गए थे।</verse>
				<verse number="18">रूबेन के वंश, गाद के वंश, और मनश्‍शे के आधे गोत्र में शूरवीर सैनिक थे। ये योद्धा ढाल उठा सकते थे, तलवार चला सकते थे और धनुष से तीर का निशाना लगा सकते थे। ये युद्ध में कुशल थे। ये कुल चौवालीस हजार सात सौ साठ थे। ये सदा युद्ध सेवा के लिए तैयार रहते थे।</verse>
				<verse number="19">इन्‍होंने एक बार हगारई, यटूर, नापीस और नोदाब जातियों पर आक्रमण किया।</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु हगारई आदि सेनाओं को इस्राएली सैनिकों के विरुद्ध सहायता प्राप्‍त हुई। तब इस्राएली सैनिकों ने परमेश्‍वर से प्रार्थना की। परमेश्‍वर ने उनकी विनती को सुना; क्‍योंकि उन्‍होंने परमेश्‍वर पर भरोसा किया था। अत: उसने हगारई सेना तथा उसके पक्ष की अन्‍य जातियों की सेनाओं को जो उसके साथ थीं, इस्राएलियों के हाथ में सौंप दिया।</verse>
				<verse number="21">इस्राएलियों ने उनके पशु छीन लिये: पचास हजार ऊंट, अढ़ाई लाख भेड़-बकरी और दो हजार गधे। इस्राएलियों ने शत्रु सेना के एक लाख सैनिकों को बन्‍दी बना लिया।</verse>
				<verse number="22">इस युद्ध में बहुत नरसंहार हुआ; क्‍योंकि यह युद्ध परमेश्‍वर की ओर से हुआ था। तत्‍पश्‍चात् रूबेन के वंशज, गाद के वंशज और मनश्‍शे के आधे गोत्र के लोग उनके स्‍थान पर ‘निष्‍कासन’ के समय तक उनके निवास-स्‍थानों में निवास करते रहे।</verse>
				<verse number="23">मनश्‍शे गोत्र के शेष आधे लोग यर्दन नदी के पूर्व में बसे हुए थे। उनकी जनसंख्‍या बहुत थी। वे बाशान से बअल-हेर्मोन, सनीर और हेर्मोन पर्वत तक बसे हुए थे।</verse>
				<verse number="24">उनके पितृकुल के क्रमानुसार ये व्यक्‍ति उनके मुखिया थे: येपेर, यिशई, एलीएल, अजरीएल, यिर्मयाह, होदवयाह और यहद्दीएल थे। ये महायोद्धा थे। ये विख्‍यात सैनिक थे और अपने-अपने पितृकुल के मुखिया थे।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु उन्‍होंने अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर के विरुद्ध अपराध किया। जिन जातियों को परमेश्‍वर ने उनके सम्‍मुख नष्‍ट कर दिया था उन्‍हीं के देवताओं का अनुसरण उन्‍होंने किया और यों उन्‍होंने वेश्‍या के सदृश्‍य व्‍यवहार किया।</verse>
				<verse number="26">अत: परमेश्‍वर ने असीरिया देश के राजाओं पूल और तिग्‍लत-पलेसेर को उनके विरुद्ध उभाड़ा। वे रूबेन तथा गाद के वंशजों को और मनश्‍शे के आधे गोत्र के लोगों को बन्‍दी बनाकर ले गए। वे उनको हलह, हाबोर तथा हारा नगर में और गोजान नदी के तट पर ले गए, जहां वे आज भी निवास करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">ये लेवी के पुत्र थे: गेर्शोम, कहात और मरारी।</verse>
				<verse number="2">कहात के ये पुत्र थे: अम्राम, यिस्‍हार, हेब्रोन और ऊज्‍जीएल।</verse>
				<verse number="3">अम्राम के ये पुत्र थे: हारून, मूसा और मिर्याम। हारून के ये पुत्र थे: नादाब, अबीहू, एलआजर और ईतामर।</verse>
				<verse number="4">एलआजर से पीनहास उत्‍पन्न हुआ, और पीनहास से अबीशूअ।</verse>
				<verse number="5">अबीशूअ से बूक्‍की, और बूक्‍की से ऊज्‍जी उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="6">ऊज्‍जी से जरहयाह और जरहयाह से मरायोत उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="7">मरायोत से अमरयाह, और अमरयाह से अहीटूब उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="8">अहीटूब से सादोक, और सादोक से अहीमअस उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="9">अहीमअस से अजर्याह और अजर्याह से योहानान उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="10">योहानान से अजर्याह उत्‍पन्न हुआ। (जिस मन्‍दिर को सुलेमान ने यरूशलेम में बनाया था, उसका पुरोहित यही अजर्याह था।)</verse>
				<verse number="11">अजर्याह से अमरयाह, और अमरयाह से अहीटूब उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="12">अहीटूब से सादोक और सादोक से शल्‍लूम उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="13">शल्‍लूम से हिल्‍कियाह, और हिल्‍कियाह से अजर्याह उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="14">अजर्याह से सरायाह, और सरायाह से यहोसादाक उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="15">जब प्रभु ने नबूकदनेस्‍सर के माध्‍यम से यहूदा प्रदेश और यरूशलेम नगर की जनता को निष्‍कासित किया था, तब यहोसादाक भी अपने देश से निष्‍कासित होकर गया था।</verse>
				<verse number="16">ये लेवी के पुत्र थे: गेर्शोम, कहात और मरारी।</verse>
				<verse number="17">गेर्शोम के पुत्रों के ये नाम हैं: लिब्‍नी और शिमई।</verse>
				<verse number="18">कहात के ये पुत्र थे: अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और ऊज्‍जीएल।</verse>
				<verse number="19">मरारी के ये पुत्र थे: महली और मूशी। ये ही लेवी के गोत्र अपने-अपने पितृकुल के अनुसार हैं।</verse>
				<verse number="20">गेर्शोम का पुत्र लिब्‍नी था और लिब्‍नी का पुत्र यहत था। यहत का पुत्र जिम्‍मा,</verse>
				<verse number="21">और जिम्‍मा का पुत्र योआह था। योआह का पुत्र इद्दो और इद्दो का पुत्र जेरह था। जेरह का पुत्र यआतरई था।</verse>
				<verse number="22">कहात का पुत्र अम्‍मीनादब था और अम्‍मीनादब का पुत्र कोरह। कोरह का पुत्र अस्‍सीर;</verse>
				<verse number="23">और अस्‍सीर का पुत्र एलकाना था। एलकाना का पुत्र एबीआसप, और एबीआसप का पुत्र अस्‍सीर था।</verse>
				<verse number="24">तहत अस्‍सीर का पुत्र था और तहत का पुत्र ऊरीएल था। ऊरीएल का पुत्र उज्‍जियाह और ऊज्‍जियाह का पुत्र शाऊल था।</verse>
				<verse number="25">ये एलकाना के पुत्र थे: अमासई और अहीमोत।</verse>
				<verse number="26">अहीमोत का पुत्र एलकाना था। एलकाना का पुत्र सोपई और सोपई का पुत्र नहत था।</verse>
				<verse number="27">नहत का पुत्र एलीआब और एलीआब का पुत्र यरोहाम था। यरोहाम का पुत्र एलकाना था।</verse>
				<verse number="28">शमूएल के ये पुत्र थे: ज्‍येष्‍ठ पुत्र योएल और कनिष्‍ठ पुत्र अबियाह था।</verse>
				<verse number="29">ये मरारी के वंशज थे: महली, और महली का पुत्र लिब्‍नी। लिब्‍नी का पुत्र शिमई और शिमई का पुत्र ऊज्‍जा।</verse>
				<verse number="30">ऊज्‍जा का पुत्र शिमआ और शिमआ का पुत्र हग्‍गियाह। हग्‍गियाह का पुत्र असायाह था।</verse>
				<verse number="31">जब मंजूषा प्रभु के भवन में प्रतिष्‍ठित हो गई, तब राजा दाऊद ने भजन गाने के लिए ये गायक नियुक्‍त किए।</verse>
				<verse number="32">जब तक राजा सुलेमान के द्वारा प्रभु का भवन यरूशलेम में तैयार नहीं हो गया, तब तक ये लोग भजन-गान के द्वारा मिलन-शिविर के तम्‍बू के सम्‍मुख सेवा-कार्य किया करते थे। ये अपनी-अपनी सेवा की पारी के अनुसार भजन गाया करते थे।</verse>
				<verse number="33">सेवक और उनके पुत्रों के ये नाम हैं: कहाती गोत्र के लोग: गायक हेमान − यह योएल का पुत्र और शमूएल का पौत्र था।</verse>
				<verse number="34">शमूएल एलकाना का पुत्र और एलकाना यहोराम का पुत्र था। यहोराम एलीएल का पुत्र और एलीएल तोह का पुत्र था।</verse>
				<verse number="35">तोह सूफ का पुत्र था और सूफ एलकाना का पुत्र। एलकाना महत का पुत्र था, और महत अमाशाई का।</verse>
				<verse number="36">अमाशाई एलकाना का पुत्र और एलकाना योएल का। योएल अजर्याह का पुत्र था; और अजर्याह सफनयाह का।</verse>
				<verse number="37">सफनयाह तहत का पुत्र था और तहत अस्‍सीर का पुत्र। अस्‍सीर एबिआसप का पुत्र था, और एबीआसप कोरह का पुत्र था।</verse>
				<verse number="38">कोरह यिसहार का पुत्र था और यिसहार कहात का पुत्र। कहात लेवी का पुत्र था और लेवी इस्राएल का पुत्र।</verse>
				<verse number="39">हेमान का भाई आसाफ उसके दाहिने खड़ा हुआ करता था − आसाफ बेरेकयाह का पुत्र था। बेरेकयाह शिमआ का पुत्र था।</verse>
				<verse number="40">शिमआ मीखाएल का पुत्र था और मीखाएल बासेयाह का पुत्र। बासेयाह मलकियाह का पुत्र था,</verse>
				<verse number="41">और मलकियाह एत्‍नी का पुत्र। एत्‍नी जेरह का पुत्र था, और जेरह अदायाह का पुत्र।</verse>
				<verse number="42">अदायाह एतान का पुत्र था और एतान जिम्‍माह का पुत्र। जिम्‍माह शिमई का पुत्र था</verse>
				<verse number="43">और शिमई यहत का पुत्र था। यहत गेर्शोम का पुत्र था, और गेर्शोम लेवी का पुत्र।</verse>
				<verse number="44">हेमोन की बायीं ओर मरारी का वंशज एतान खड़ा हुआ करता था। एतान कीशी का पुत्र था और कीशी अबद्दई का पुत्र था। अबद्दई मल्‍लूख का पुत्र था।</verse>
				<verse number="45">और मल्‍लूख हशबयाह का पुत्र था। हशबयाह अमसयाह का पुत्र था और अमसयाह हिलकियाह का पुत्र था</verse>
				<verse number="46">हिलकियाह अमसी का पुत्र था और अमसी बानी का पुत्र था। बानी शेमेर का पुत्र था</verse>
				<verse number="47">और शेमेर महली का पुत्र था। महली मूशी का पुत्र था। मूशी मरारी का पुत्र था और मरारी लेवी का।</verse>
				<verse number="48">उनके भाई जो लेवी के वंशज थे परमेश्‍वर के भवन में, उसके निवास-स्‍थान में, सब सेवा-कार्यों को करने के लिए नियुक्‍त किए गये थे।</verse>
				<verse number="49">हारून और उसके पुत्र अग्‍नि-बलि की वेदी और धूप-वेदी पर बलि चढ़ाया करते थे। इनके अतिरिक्‍त वे परमपवित्र स्‍थान के सब कार्य करते थे। वे इस्राएली समाज की ओर से प्रायश्‍चित के लिए बलि भी चढाते थे। इस प्रकार वे उन सब कार्यों को करते थे जिनका आदेश परमेश्‍वर के सेवक मूसा ने उन्‍हें दिया था।</verse>
				<verse number="50">ये हारून के वंशज थे: उसका पुत्र एलआजर। एलआजर का पुत्र पीनहास। पीनहास का पुत्र अबीशूअ।</verse>
				<verse number="51">अबीशूअ का पुत्र बूकी। बूकी का पुत्र ऊज्‍जी। ऊज्‍जी का पुत्र जरहयाह।</verse>
				<verse number="52">जरहयाह का पुत्र मरायोत। मरायोत का पुत्र अमरयाह। अमरयाह का पुत्र अहीटूब।</verse>
				<verse number="53">अहीटूब का पुत्र सादोक और सादोक का पुत्र अहीमअस।</verse>
				<verse number="54">वे निश्‍चित क्षेत्रीय सीमाओं के भीतर निवास करते थे। उनके निवास-स्‍थानों के ये नाम हैं: कहाती गोत्र के हारून वंशजों के नाम पर इस शहर की चिट्ठी निकली: हेब्रोन।</verse>
				<verse number="55">अत: उन्‍होंने उनको हेब्रोन नगर और उसके चारों ओर के चरागाह-क्षेत्र दे दिये। यह नगर यहूदा प्रदेश में था।</verse>
				<verse number="56">किन्‍तु हेब्रोन नगर के खेत और उसके गांव उन्‍होंने यपून्नेह के पुत्र कालेब को दिये।</verse>
				<verse number="57">उन्‍होंने हारून के वंशजों को ये शरण नगर दिये: हेब्रोन, लिबना और उसके चरागाह; यत्तिर, एश्‍मोअ और उसके चरागाह;</verse>
				<verse number="58">हीलेन, दबीर और उसके चरागाह;</verse>
				<verse number="59">आशान, बेत-शेमेश, और उनके चरागाह।</verse>
				<verse number="60">उन्‍होंने हारून के वंशजों को बिन्‍यामिन कुल के ये नगर भी दिये: गेबा, आलेमेत, अनातोत और उनके चरागाह। उनके सब गोत्रों को प्राप्‍त नगरों की संख्‍या तेरह थी।</verse>
				<verse number="61">शेष कहात वंशियों को चिट्ठी डालकर दस नगर दिये गये थे। ये नगर मनश्‍शे के आधे गोत्र के नगरों में से लिये गए थे।</verse>
				<verse number="62">गेर्शोम के वंशजों को उनके गोत्रों के अनुसार तेरह नगर दिये गए थे। ये नगर इस्‍साकार, आशेर, नफ्‍ताली कुलों के और बाशान में मनश्‍शे के गोत्र के नगरों में से दिये गए थे।</verse>
				<verse number="63">मरारी के वंशजों को उनके गोत्रों के अनुसार बारह नगर दिये गए। ये नगर रूबेन, गाद और जबूलून कुलों के नगरों में से लिये गए थे।</verse>
				<verse number="64">इस प्रकार इस्राएली समाज ने अपने लेवीय पुरोहितों को नगर और चरागाह दिये थे।</verse>
				<verse number="65">उन्‍होंने यहूदा, बिन्‍यामिन और शिमोन के कुल के नगरों में से भी उनको चिट्ठी डालकर नगर दिये थे। इन नगरों के नाम ऊपर लिखे हैं।</verse>
				<verse number="66">इस्राएली समाज ने कहात वंशियों के गोत्रों को भी एफ्रइम कुल की सीमा में स्‍थित नगरों में से उनको नगर दिये थे।</verse>
				<verse number="67">उन्‍होंने ये शरण नगर दिये थे: शकेम और उसके चरागाह जो एफ्रइम पहाड़ी क्षेत्र पर थे; गेजेर और उसके चरागाह;</verse>
				<verse number="68">योकमआम और उसके चरागाह; बेतहोरोन और उसके चरागाह;</verse>
				<verse number="69">अय्‍यालोन और उसके चरागाह; गतरिम्‍मोन और उसके चरागाह।</verse>
				<verse number="70">उन्‍होंने मनश्‍शे के आधे गोत्र का नगर आनेर और उसके चरागाह, बिलआम और उसके चरागाह भी कहात वंशियों के शेष गोत्रों को दिये थे।</verse>
				<verse number="71">इस्राएली समाज ने मनश्‍शे के आधे गोत्र के ये नगर गेर्शोम वंशियों को दिये थे। बाशान क्षेत्र में गोलान और उसके चरागाह; अश्‍तारोत और उसके चरागाह।</verse>
				<verse number="72">उन्‍होंने इस्‍साकार कुल के ये नगर दिये थे: केदेश और उसके चरागाह; दबेरात और उसके चरागाह।</verse>
				<verse number="73">रमोत और उसके चरागाह तथा आनेम और उसके चरागाह।</verse>
				<verse number="74">उन्‍होंने आशेर कुल के ये नगर दिये थे: माशाल और उसके चरागाह; अबदोन और उसके चरागाह;</verse>
				<verse number="75">हूकोक और उसके चरागाह; रहोब और उसके चरागाह।</verse>
				<verse number="76">उन्‍होंने नफ्‍ताली कुल के ये नगर दिये थे: गलील प्रदेश का केदेश नगर और उसके चरागाह; हम्‍मोन तथा किरयातइम और उनके चरागाह।</verse>
				<verse number="77">शेष मरारी वंशजों को इस्राएली समाज ने जबूलून कुल के ये नगर दिये थे: रिम्‍मोनो तथा ताबोर और उनके चरागाह।</verse>
				<verse number="78">यर्दन नदी के उस पार यरीहो नगर के पास, यर्दन का पूर्वी क्षेत्र उन्‍होंने रूबेन कुल से लेकर उनको दिया था। इसके अतिरिक्‍त निर्जन प्रदेश का बेसेर और उसके चरागाह, यहसाह और उसके चरागाह,</verse>
				<verse number="79">कदेमोत और उसके चरागाह, मेपअत और उसके चरागाह दिये।</verse>
				<verse number="80">इस्राएली समाज ने गाद कुल के ये नगर दिये: गिलआद प्रदेश का रामोत और उसके चरागाह, महनइम और उसके चरागाह,</verse>
				<verse number="81">हेशबोन और उसके चरागाह तथा यजेर और उसके चरागाह।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">इस्‍साकार के ये चार पुत्र थे: तोला, पूआह, याशूब और शिमरोन।</verse>
				<verse number="2">तोला के ये पुत्र थे: ऊज्‍जी, रपायाह, यरीएल, यहमई, यिबशाम, और शेमूएल। ये अपने पिता तोला के पितृकुल के मुखिया थे। ये बड़े योद्धा थे। दाऊद के राज्‍यकाल में इनके कुल में बाईस हजार छ: सौ व्यक्‍ति थे।</verse>
				<verse number="3">ऊज्‍जी का पुत्र यिजरयाह था। यिजरयाह के ये पुत्र थे: मीखाएल, ओबद्याह, योएल और यिश्‍शियाह। ये पांचों मुखिया थे।</verse>
				<verse number="4">इनके पास अपने-अपने वंश और पितृ-कुल के अनुसार सैनिकों के दल थे। सैनिकों की संख्‍या छत्तीस हजार थी; क्‍योंकि उनके अनेक स्‍त्रियां और पुत्र थे।</verse>
				<verse number="5">उनके भाई, जो इस्‍साकार कुल के थे, सत्तासी हजार थे। ये सब शूर-वीर सैनिक थे। इनकी गणना इनके वंश के क्रम में की गई थी।</verse>
				<verse number="6">बिन्‍यामिन के तीन पुत्र थे: बेला, बेकेर और यदीअएल।</verse>
				<verse number="7">बेला के पांच पुत्र थे: एस्‍बोन, ऊज्‍जी, ऊज्‍जीएल, यरीमोत और ईरी। ये अपने पितृ-कुल के मुखिया थे। ये बड़े योद्धा थे। इनके वंश में बाईस हजार चौंतीस सैनिक थे, जिनकी गणना उनके वंश के क्रम में की गई थी।</verse>
				<verse number="8">ये बेकेर के पुत्र थे: जमीराह, योआश, एलीएजेर, एली-ओएनई, ओमरी, येरमोत, अबियाह, अनातोत और आलेमत। ये ही बेकेर के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="9">ये अपने पितृकुल के मुखिया थे। ये बड़े योद्धा थे। इनके वंश में बीस हजार दो सौ सैनिक थे, जिनकी गणना उनके वंश के क्रम में की गई थी।</verse>
				<verse number="10">यदीअएल का पुत्र बिलहान था। ये बिलहान के पुत्र थे: यऊश, बिन्‍यामिन, एहूद, कनअनाह, जेतान, तरशीश और अहीशाहर।</verse>
				<verse number="11">ये ही यदीअएल के पौत्र थे। ये अपने पितृकुल के मुखिया थे। ये बड़े योद्धा थे। इनके वंश में सत्रह हजार दो सौ सैनिक थे, जो युद्ध-सेवा के लिए सदा तत्‍पर रहते थे।</verse>
				<verse number="12">दान के दो पुत्र थे: शूप्‍पिम और हूप्‍पिम। अहेर का एकलौता पुत्र हूशिम था।</verse>
				<verse number="13">ये नफ्‍ताली के पुत्र थे: यहसीएल, गूनी, येसेर और शल्‍लूम। ये बिल्‍हाह के पौत्र थे।</verse>
				<verse number="14">ये मनश्‍शे के पुत्र थे: असरीएल, जिसको मनश्‍शे की रखेल ने जो सीरिया देश की थी, जन्‍म दिया था। (उसने माकीर को भी जन्‍म दिया था, जो बाद में गिलआद का पिता बना।</verse>
				<verse number="15">माकीर ने शूप्‍पिम और हूप्‍पिम की शादी कर दी। उसकी बहिन का नाम माकाह था।) दूसरे पुत्र का नाम सलापहाद था। सलापहाद को केवल पुत्रियां हुईं।</verse>
				<verse number="16">माकीर की पत्‍नी माकाह ने एक पुत्र को जन्‍म दिया। उसने उसका नाम पेरेश रखा। उसके भाई का नाम शेरेश था। शेरेश के दो पुत्र हुए: ऊलाम और राकेम।</verse>
				<verse number="17">ऊलाम का पुत्र बदान था। मनश्‍शे के पौत्र, और माकीर के पुत्र गिलआद के ये ही वंशज थे।</verse>
				<verse number="18">उसकी बहिन का नाम हम्‍मोलेकेत था। उसके पुत्रों के ये नाम हैं: ईशहोद, अबीएजेर और महलाह।</verse>
				<verse number="19">ये शमीदा के पुत्र थे: अह्यान, शेकेम, लिकही और अनीआम।</verse>
				<verse number="20">एफ्रइम के ये वंशज थे: एफ्रइम का पुत्र शूतेलह और शूतेलह का पुत्र बेरेद था। बेरेद का पुत्र तहत और तहत का पुत्र एलआदाह था। एलआदाह का पुत्र तहत,</verse>
				<verse number="21">और तहत का पुत्र जाबाद था। जाबाद का पुत्र शूतेलह और शूतेलह के पुत्र एजेर और एलआद थे। गत नगर के निवासियों ने इनका वध किया था, क्‍योंकि ये उनके पशुओं का अपहरण करने गए थे।</verse>
				<verse number="22">उनका पिता एफ्रइम उनके लिए बहुत दिन तक शोक मनाता रहा। तब उनके भाई उसको सान्‍त्‍वना देने के लिए आए।</verse>
				<verse number="23">एफ्रइम ने अपनी पत्‍नी से सम्‍भोग किया। तब उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। एफ्रइम ने अपने इस पुत्र का नाम बेरीआ रखा; क्‍योंकि उसके परिवार पर विपत्ति आई थी।</verse>
				<verse number="24">उसकी पुत्री का नाम शेएराह था। उसने उपरला बेत-होरोन और निचला बेत-होरोन दोनों नगरों को पुन: निर्मित किया था। इसके अतिरिक्‍त उसने उजेन-शेएराह नगर को भी पुन: निर्मित किया।</verse>
				<verse number="25">उसके पुत्र का नाम रेपह था। रेपह का पुत्र रेशेफ था। रेशेफ का पुत्र तेलह था और तेलह का पुत्र तहन था।</verse>
				<verse number="26">तहन का पुत्र लअदान और लअदान का पुत्र अम्‍मीहूद था। अम्‍मीहूद का पुत्र एलीशामा और</verse>
				<verse number="27">एलीशामा का पुत्र नून था। नून का पुत्र यहोशुअ था।</verse>
				<verse number="28">इनकी पैतृक भूमि और निवास-स्‍थान ये थे: बेतएल, और उसके कस्‍बे; बेतएल की पूर्व दिशा में नअरान नगर और पश्‍चिमी दिशा में गेजेर और उसके कस्‍बे; शकेम और उसके कस्‍बे तथा सीमांत पर अय्‍याह और उसके कस्‍बे।</verse>
				<verse number="29">इनके अतिरिक्‍त मनश्‍शे गोत्र की सीमाओं के समीप बेतशआन और उसके कस्‍बे, तअनख और उसके कस्‍बे, महिद्दो और उसके कस्‍बे तथा दोर और उसके कस्‍बे थे। इन नगरों और कस्‍बों में इस्राएल के पुत्र यूसुफ के वंशज निवास करते थे।</verse>
				<verse number="30">ये आशेर के पुत्र थे: यिम्‍ना, यिश्‍वा, यिश्‍बी और बरीआ। इनकी बहिन का नाम सेरह था।</verse>
				<verse number="31">बरीआ के ये पुत्र थे: हेबर और मल्‍कीएल। मल्‍कीएल बाद में बिरजायत का पिता बना।</verse>
				<verse number="32">हेबर के ये पुत्र थे: यपलेट, शोमेर, और होताम। इनकी बहिन का नाम शुआ था।</verse>
				<verse number="33">यपलेट के ये पुत्र थे: पासक, बिमहाल और आशवात। ये ही यपलेट के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="34">उसके भाई शेमेर के ये पुत्र थे: अही, रोहगाह, यहूब्‍बाह और अराम।</verse>
				<verse number="35">उसके भाई हेलेम के ये पुत्र थे: सोपह, यिमना, शेलेष और आमाल।</verse>
				<verse number="36">सोपह के ये पुत्र थे: सुह, हरनेपेर, शुआल, बेरी, यिमराह,</verse>
				<verse number="37">बेशेर, होद, शम्‍मा, शिलशाह, यितरान और बेएरा।</verse>
				<verse number="38">येतेर के ये पुत्र थे: यपुन्नेह, पिसपाह और आरा।</verse>
				<verse number="39">ये ऊल्‍ला के पुत्र थे: आरह, हन्नीएल और रिसया।</verse>
				<verse number="40">ये सब आशेर के वंशज और अपने पितृ-कुलों के मुखिया थे। ये हट्टे-कट्टे लड़ाकू सैनिक थे। ये अगुओं के भी मुखिया थे। जब इनकी वंशक्रम के अनुसार युद्ध-सेवा के लिए गणना की गई, तब इनकी संख्‍या छब्‍बीस हजार थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">बिन्‍यामिन का ज्‍येष्‍ठ पुत्र बेला था। दूसरा पुत्र अश्‍बेल, तीसरा अहरह,</verse>
				<verse number="2">चौथा नोहाह और पांचवां रापा।</verse>
				<verse number="3">बेला के ये पुत्र थे: अद्दार, गेरा, अबीहूद,</verse>
				<verse number="4">अबीशूअ, नामान, अहोह,</verse>
				<verse number="5">गेरा, शपूपान और हूराम।</verse>
				<verse number="6">ये एहूद के पुत्र थे: नामान, अहिय्‍याह और गेरा। ये गेबा नगर के रहने वालों के पितृकुलों के मुखिया थे। इन्‍हें बन्‍दी बनाकर मानाहत नगर को निष्‍कासित किया गया था। गेरा को हेगलाम भी कहते हैं। यह बाद में ऊज्‍जा और अहीहूद का पिता बना।</verse>
				<verse number="7"></verse>
				<verse number="8">जब शहरइम ने अपनी पत्‍नियों को, होशीम और बअरा को, निकाल दिया था तब उन्‍होंने उससे मोआब देश में पुत्रों को जन्‍म दिया था।</verse>
				<verse number="9">शहरइम को अपनी पत्‍नी होदेश से भी ये पुत्र हुए थे: योबाब, सिबयाह, मेशा, मलकाम,</verse>
				<verse number="10">यऊस, साकयाह और मिरमाह। ये अपने-अपने पितृकुल के मुखिया थे।</verse>
				<verse number="11">शहरइम को अपनी पत्‍नी होशीम से ये पुत्र हुए थे: अबीटूब और एलपाअल।</verse>
				<verse number="12">एलपाअल के ये पुत्र थे: एबेर, मिशआम और शामेद। शामेद ने ओनो और लोद नगरों तथा उनके कस्‍बों का निर्माण किया था।</verse>
				<verse number="13">बरीआह और शेमअ उन पितृ-कुलों के मुखिया थे जो अय्‍यालोन नगर में रहते थे। इन्‍होंने गत नगर के निवासियों को युद्ध के मैदान से भगाया था।</verse>
				<verse number="14">शाशाक और येरमोत इनके भाई थे ।</verse>
				<verse number="15">ये बरीआह के पुत्र थे: जबदयाह, अराद, एदेर,</verse>
				<verse number="16">मीखाएल, यिशपाह, और योहा।</verse>
				<verse number="17">एलपाअल के ये पुत्र थे: जबदयाह, मशूल्‍लाम, हिजकी, हेबेर,</verse>
				<verse number="18">यिशमरई, यिजलीआह और योबाब।</verse>
				<verse number="19">शिमई के ये पुत्र थे: याकीम, जिकरी, जबदी,</verse>
				<verse number="20">एलीएनई, सिल्‍लतई, एलीएल,</verse>
				<verse number="21">अदायाह, बरायाह और शिमरात।</verse>
				<verse number="22">ये शाशाक के पुत्र थे: यिशपान, एबेर, एलीएल,</verse>
				<verse number="23">अबदोन, जिकरी, हानान,</verse>
				<verse number="24">हननयाह, ऐलाम, अनतोतिय्‍याह,</verse>
				<verse number="25">यिपदयाह और पनूएल।</verse>
				<verse number="26">ये यरोहाम के पुत्र थे: शमशरई, शहरयाह, अतलयाह,</verse>
				<verse number="27">यअरेशयाह, एलिय्‍याह और जिकरी।</verse>
				<verse number="28">ये अपने-अपने वंश के अनुसार पितृ-कुलों के मुखिया थे, प्रमुख व्यक्‍ति थे। ये यरूशलेम नगर में रहते थे।</verse>
				<verse number="29">गिबओन का पिता यईएल गिबओन नगर में रहता था। उसकी पत्‍नी का नाम माकाह था।</verse>
				<verse number="30">उसके पुत्रों के ये नाम हैं: ज्‍येष्‍ठ अबदोन, सूर, कीश, बअल, नेर, नादाब,</verse>
				<verse number="31">गदोर, अहियो, जेकेर,</verse>
				<verse number="32">और मिकलोत। मिकलोत बाद में शिमआह का पिता बना। ये भी अपने भाई-बन्‍धुओं के साथ, चचेरे भाई-बन्‍धुओं के सम्‍मुख यरूशलेम नगर में रहते थे।</verse>
				<verse number="33">नेर का पुत्र कीश, और कीश का पुत्र शाऊल था। शाऊल के पुत्र योनातन, मलकीशूअ, अबीनादब, और एशबअल थे।</verse>
				<verse number="34">योनातन का पुत्र मरीब-बअल था। मरीब-बअल का पुत्र मीकाह था।</verse>
				<verse number="35">ये मीकाह के पुत्र थे: पीतोन, मेलेक, तअरेअ, और आहाज।</verse>
				<verse number="36">आहाज का पुत्र यहोअद्दाह था। ये यहोअद्दाह के पुत्र थे: आलेमेत, अजमावेत और जिमरी। जिमरी का पुत्र मोसा था।</verse>
				<verse number="37">मोसा का पुत्र बिनआ और बिनआ का पुत्र रापा था। रापा का पुत्र एलआसा, और एलआसा का पुत्र आलेस था।</verse>
				<verse number="38">आसेल के छ: पुत्र थे। उनके नाम इस प्रकार हैं: अजरीकाम, बोकरू, यिश्‍माएल, शहरयाह, ओबद्याह और हनान। ये सब आसेल के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="39">उसका भाई एसेक था। उसके ये पुत्र थे: ज्‍येष्‍ठ पुत्र ऊलाम, दूसरा यऊश और तीसरा एलीपेलेट।</verse>
				<verse number="40">ऊलाम के डेढ़ सौ पुत्र-प्रपौत्र थे। ये बड़े लड़ाकू सैनिक थे। ये धनुषधारी थे। ये ही बिन्‍यामिन के वंशज थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">वंश-क्रमानुसार समस्‍त इस्राएली कुलों की गणना हुई। गणना का विवरण ‘इस्राएल प्रदेश और यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है। वे प्रभु के प्रति अपने विश्‍वासघात के कारण बन्‍दी होकर बेबीलोन देश को निष्‍कासित हुए थे।</verse>
				<verse number="2">निष्‍कासन से लौटने के बाद जो लोग सर्वप्रथम अपने पैतृक नगरों में, अपने पैतृक भूमि-क्षेत्रों में पुन: बसे, वे ये थे: इस्राएल प्रदेश के नागरिक, पुरोहित, लेवीय उपपुरोहित और यरूशलेम मन्‍दिर के सेवक ।</verse>
				<verse number="3">यहूदा-प्रदेश, बिन्‍यामिन कुल, एफ्रइम और मनश्‍शे गोत्रों के कुछ लोग भी यरूशलेम नगर में बस गए।</verse>
				<verse number="4">उनके नाम इस प्रकार हैं: यहूदा के पुत्र पेरेस के वंशज अम्‍मीहूद का पुत्र ऊतई। अम्‍मीहूद ओमरी का पुत्र था, और ओमरी इमरी का पुत्र। इमरी बानी का पुत्र था।</verse>
				<verse number="5">शीलोनी वंश से ज्‍येष्‍ठ पुत्र असायाह, और उसके पुत्र।</verse>
				<verse number="6">जेरह वंश ये यऊएल और उसके चचेरे भाई-बन्‍धु जिनकी संख्‍या छ: सौ नब्‍बे थी।</verse>
				<verse number="7">बिन्‍यामिन कुल से ये व्यक्‍ति थे: सल्‍लू − यह मशूल्‍लाम का पुत्र, होदवयाह का पौत्र और हस्‍सनूआह का प्रपौत्र था −;</verse>
				<verse number="8">यिबनायाह, जो यरोहाम का पुत्र था; एलाह, जो ऊज्‍जी का पुत्र और मिकरी का पौत्र था; मशूल्‍लाम, जो शपटयाह का पुत्र, रऊएल का पौत्र और यिबनिय्‍याह का प्रपौत्र था।</verse>
				<verse number="9">इनके चचेरे भाई-बन्‍धु भी थे, जो अपने वंश-क्रमानुसार संख्‍या में नौ सौ छप्‍पन थे। ये सब अपने-अपने पितृ-कुल के मुखिया थे।</verse>
				<verse number="10">ये पुरोहित थे: यदायाह, यहोयारीब, याकीन</verse>
				<verse number="11">और अजर्याह। अजर्याह परमेश्‍वर के मन्‍दिर क प्रशासक था। वह हिलकिय्‍याह का पुत्र था। हिलकिय्‍याह मशूल्‍लाम का पुत्र और मशूल्‍लाम सादोक का पुत्र था। सादोक मरायोत का पुत्र और मरायोत अहीटूब का पुत्र था।</verse>
				<verse number="12">अन्‍य पुरोहित अदायाह था, जो यरोहाम का पुत्र था। यरोहाम पशहूर का पुत्र और पशहूर मलकियाह का पुत्र था। मलकियाह मअसई का पुत्र और मअसई अदीएल का पुत्र था। अदीएल यहजेराह का पुत्र, और यहजेराह मशूल्‍लाम का पुत्र था। मशूल्‍लाम मशिल्‍लेमीत का पुत्र, और मशिल्‍लेमीत इम्‍मेर का पुत्र था।</verse>
				<verse number="13">इनके चचेरे भाई-बन्‍धु भी थे, जो अपने वंश-क्रमानुसार संख्‍या में सत्रह सौ आठ थे। ये परमेश्‍वर के मन्‍दिर-कार्य के लिए सर्वथा योग्‍य थे।</verse>
				<verse number="14">ये उप-पुरोहित थे: मरारी वंश का शमायाह, जो हश्‍शूब का पुत्र, अजरीकाम का पौत्र और हशबयाह का प्रपौत्र था।</verse>
				<verse number="15">इसके अतिरिक्‍त बकबक्‍कर, हेरेश और गालाल थे। आसाफ के वंश से मत्तन्‍याह था, जो मीका का पुत्र, और जिकरी का पौत्र था।</verse>
				<verse number="16">ये भी उप-पुरोहित थे: ओबद्याह, जो शमायाह का पुत्र, गालाल का पौत्र और यदूतून का प्रपौत्र था; बेरेकयाह, जो आसा का पुत्र और एलकानाह का पौत्र था। एलकानाह नटोपाती लोगों के कस्‍बों में रहता था।</verse>
				<verse number="17">मन्‍दिर के द्वारपाल ये थे: शल्‍लूम, अक्‍कूब, टलमोन और अहीमान तथा उनके चचेरे भाई-बन्‍धु। शल्‍लूम मुख्‍य द्वारपाल था।</verse>
				<verse number="18">शल्‍लूम पूर्व दिशा में राज-द्वार पर अब तक नियुक्‍त था। ये उप-पुरोहितों के शिविर के द्वारपाल थे:</verse>
				<verse number="19">शल्‍लूम, जो कोरे का पुत्र, एबयासाफ का पौत्र और कोरह का प्रपौत्र था। उसके ही गोत्र के, कोरह-वंशीय चचेरे भाई-बन्‍धु भी शिविर के कर्म-काण्‍डों का दायित्‍व संभालते थे। जैसे उनके पूर्वज प्रभु के शिविर का दायित्‍व संभालते थे, शिविर के प्रवेश-द्वार के द्वारपाल थे, वैसे ही ये तम्‍बू के आंगन के द्वारपाल थे।</verse>
				<verse number="20">प्राचीन काल में एलआजर का पुत्र पीनहास उनका शासक था। प्रभु उसके साथ था।</verse>
				<verse number="21">मिलन-शिविर के प्रवेश-द्वार का द्वारपाल मशेलेम्‍याह का पुत्र जकर्याह था।</verse>
				<verse number="22">ये सब द्वारपाल, जिन्‍हें आंगन के द्वारपाल के रूप में चुना गया था, कुल दो सौ बारह थे। इनकी गणना वंश-क्रमानुसार इनके अपने-अपने गांव में की गई थी। दाऊद और द्रष्‍टा शमूएल ने उनको नियुक्‍त किया था, क्‍योंकि वे ईमानदार थे।</verse>
				<verse number="23">अत: वे और उनके बाद उनके पुत्र बारी-बारी से प्रभु-मन्‍दिर में शिविर के द्वारों पर पहरा देते थे। वे प्रहरी थे।</verse>
				<verse number="24">द्वारपाल शिविर की चारों दिशाओं में, पूर्व-पश्‍चिम, उत्तर-दक्षिण, में नियुक्‍त थे।</verse>
				<verse number="25">उनके चचेरे भाई-बन्‍धुओं को, जो गांवों-कस्‍बों में रहते थे, सात दिन तक उनके साथ पहरा देने के लिए समय-समय पर आना पड़ता था।</verse>
				<verse number="26">चार मुख्‍य द्वारपाल लेवीय उप-पुरोहित थे। वे परमेश्‍वर के भवन के भण्‍डार-गृहों और कक्षों पर पहरा देते थे।</verse>
				<verse number="27">वे मन्‍दिर के चारों ओर दिन-रात पहरा देते थे; क्‍योंकि पहरा देने का दायित्‍व उनको ही सौंपा गया था। वे प्रतिदिन सबेरे उसका द्वार खोलते थे।</verse>
				<verse number="28">उप-पुरोहितों में से कुछ व्यक्‍ति मन्‍दिर के सेवा-कार्यों में प्रयुक्‍त होने वाले पात्रों की देख-भाल करते थे। जब पात्र भण्‍डार-गृह से बाहर निकाले जाते अथवा सेवा-कार्य के बाद भण्‍डार-गृह के भीतर रखे जाते थे, तब उनको गिनते थे।</verse>
				<verse number="29">कुछ सेवक मन्‍दिर के लकड़ी के सामान, समस्‍त पवित्र पात्रों, मैदा, अंगूर के रस, तेल, लोबान और सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍यों की देख-भाल करते थे।</verse>
				<verse number="30">पुरोहितों के अन्‍य वंशज सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍यों का मसाला तैयार करते थे।</verse>
				<verse number="31">कोरह वंशीय उप-पुरोहित शल्‍लूम का ज्‍येष्‍ठ पुत्र मत्तित्‍याह तवे पर रोटियां बनाता था। वह ईमानदार था।</verse>
				<verse number="32">उसके चचेरे भाई-बन्‍धु, जो कोहातवंशीय थे, ‘भेंट की रोटी’ तैयार करते थे। वे प्रत्‍येक विश्राम-दिवस पर यह कार्य करते थे।</verse>
				<verse number="33">अपने-अपने पितृकुल के वंश-क्रमानुसार मन्‍दिर के गायक ये थे। ये मन्‍दिर के कमरों में रहते थे। ये मन्‍दिर की अन्‍य सेवाओं से मुक्‍त थे। ये मन्‍दिर की गान-सेवा में रात-दिन संलग्‍न रहते थे।</verse>
				<verse number="34">ये अपने-अपने वंश के अनुसार लेवीय पितृकुलों के मुखिया थे, ये प्रमुख व्यक्‍ति थे। ये यरूशलेम नगर में रहते थे।</verse>
				<verse number="35">गिबओन नगर को बसाने वाला यईएल गिबओन नगर में रहता था। उसकी पत्‍नी का नाम माकाह था।</verse>
				<verse number="36">उसके ज्‍येष्‍ठ पुत्र का नाम अबदोन था। अन्‍य पुत्रों के ये नाम हैं: सूर, कीश, बअल, नेर, नादाब,</verse>
				<verse number="37">गदोर, अहयो, जकर्याह और मिकलोत।</verse>
				<verse number="38">मिकलोत के पुत्र का नाम शिमआम था। ये अपने चचेरे भाई-बन्‍धुओं के साथ यरूशलेम नगर में अपने अन्‍य चचेरे भाई-बन्‍धुओं के सामने रहते थे।</verse>
				<verse number="39">नेर के पुत्र का नाम भी कीश था, और कीश के पुत्र का नाम शाऊल। ये शाऊल के पुत्र थे: योनातन, मलकीशूअ, अबीनादब और एशबअल।</verse>
				<verse number="40">योनातन का पुत्र मरीब-बअल था, और मरीब-बअल का पुत्र मीकाह।</verse>
				<verse number="41">ये मीकाह के पुत्र थे: पीतोन, मेलेक, तहरेअ और आहाज।</verse>
				<verse number="42">आहाज के पुत्र का नाम यराह था। यराह के ये पुत्र थे: आलेमेत, अजमेवेत और जिमरी। जिमरी के पुत्र का नाम मोसा था।</verse>
				<verse number="43">मोसा के पुत्र का नाम बिनआ था। बिनआ का पुत्र रपायाह और रपायाह का पुत्र एलआसा था। एलआसा का पुत्र आसेल था।</verse>
				<verse number="44">आसेल के छ: पुत्र थे। ये उनके नाम हैं: अजरीकाम, बोकरु, यिश्‍माएल, शअरयाह, ओबद्याह और हानान। ये आसेल के पुत्र थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">पलिश्‍ती सेना ने इस्राएली सेना से युद्ध किया। इस्राएली सैनिक पलिश्‍ती सेना के सम्‍मुख से भागे। पर वे गिलबोअ पहाड़ पर मारे गए।</verse>
				<verse number="2">पलिश्‍ती सैनिकों ने शाऊल और उसके पुत्रों का पीछा किया, और उन्‍होंने शाऊल के पुत्रों − योनातन, अबीनादब, और मलकीशूअ − का वध कर दिया।</verse>
				<verse number="3">शाऊल के साथ भारी युद्ध होता रहा। तब धनुषधारी सैनिकों ने उसे खोज लिया। उन्‍होंने उसको घायल कर दिया।</verse>
				<verse number="4">शाऊल ने अपने शस्‍त्रवाहक सेवक को यह आदेश दिया, ‘अपनी तलवार निकाल और मेरे शरीर में भोंक दे! ऐसा न हो कि ये बेखतना सैनिक मेरे पास आएं, और मेरा मजाक उड़ाएं।’ परन्‍तु शस्‍त्रवाहक सेवक ने इनकार कर दिया; क्‍योंकि वह बहुत डर गया था। अत: शाऊल ने अपनी तलवार ली, और वह स्‍वयं उस पर गिर पड़ा।</verse>
				<verse number="5">जब शस्‍त्रवाहक सैनिक ने यह देखा कि शाऊल ने आत्‍महत्‍या कर ली, तब वह भी अपनी तलवार पर गिर पड़ा, और मर गया।</verse>
				<verse number="6">इस प्रकार शाऊल, उसके तीन पुत्र और उसके परिवार के सब सदस्‍य एक साथ मर गए।</verse>
				<verse number="7">जब घाटी के इस्राएली सैनिकों ने देखा कि सेना भाग गई तथा शाऊल और उसके पुत्र मर गए, तब उन्‍होंने अपने नगरों को छोड़ दिया, और वे भी भाग गए। तब पलिश्‍ती आए, और वे उन नगरों में बस गये।</verse>
				<verse number="8">दूसरे दिन पलिश्‍ती सैनिक मृत इस्राएली सैनिकों को लूटने के लिए आए। उन्‍हें गिलबोअ पहाड़ पर शाऊल और उसके पुत्रों के शव पड़े हुए मिले।</verse>
				<verse number="9">पलिश्‍ती सैनिकों ने शाऊल के वस्‍त्र उतार लिये। वे उसके शस्‍त्र और सिर को लेकर चले गए। उन्‍होंने यह शुभ सन्‍देश अपने देवताओं की मूर्तियों और जनता को सुनाने के लिए समस्‍त देश में सन्‍देश-वाहक भेजे।</verse>
				<verse number="10">पलिश्‍ती सैनिकों ने शाऊल के शस्‍त्र अपने देवताओं के मन्‍दिर में रख दिए, और शाऊल की खोपड़ी को दागोन देवता के मन्‍दिर में लटका दिया।</verse>
				<verse number="11">जो व्‍यवहार पलिश्‍तियों ने शाऊल के साथ किया था, उसको याबेश-गिलआद नगर के निवासियों ने सुना।</verse>
				<verse number="12">तब उनके साहसी पुरुष उठे। वे गए। उन्‍होंने शाऊल, तथा उसके पुत्रों के शव उठाए, और उनको याबेश नगर ले गए। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने शाऊल और उसके पुत्रों की अस्‍थियां याबेश नगर में बांज वृक्ष के नीचे गाड़ दीं। उन्‍होंने सात दिन तक उपवास किया।</verse>
				<verse number="13">शाऊल की मृत्‍यु उसके विश्‍वासघात के कारण हुई थी। उसने प्रभु के प्रति विश्‍वासघात किया था। उसने प्रभु के वचन का पालन नहीं किया था। उसने मार्ग-दर्शन के लिए मृतकों को जगाने वाली स्‍त्री से पूछताछ भी की थी।</verse>
				<verse number="14">उसने मार्ग-दर्शन के लिए प्रभु से नहीं पूछा था। अत: प्रभु ने उसका वध कर दिया, और उसका राज्‍य दाऊद बेन-यिशय को सौंप दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">तब इस्राएल कुल के सब लोग हेब्रोन नगर में दाऊद के पास एकत्र हुए। उन्‍होंने दाऊद से कहा, ‘सुनिए, हम आपकी ही हड्डी और मांस हैं!</verse>
				<verse number="2">पहले भी, जब शाऊल हमारे राजा थे, आप ही इस्राएली सेना को युद्ध में ले जाने और वापस लाने में उनका नेतृत्‍व करते थे। प्रभु परमेश्‍वर ने आपसे कहा था, “तू मेरे निज लोग, इस्राएलियों का मेषपाल होगा। तू ही इस्राएली राष्‍ट्र का अगुआ होगा।”</verse>
				<verse number="3">अत: इस्राएली समाज के सब धर्मवृद्ध हेब्रोन नगर में राजा दाऊद के पास आए। राजा दाऊद ने उनके साथ हेब्रोन नगर में प्रभु के सम्‍मुख सन्‍धि की। उन्‍होंने दाऊद को इस्राएल देश का राजा बनाने के लिए उसका अभिषेक किया, जैसा कि प्रभु ने शमूएल के माध्‍यम से कहा था।</verse>
				<verse number="4">दाऊद ने समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र की सेना के साथ यरूशलेम पर आक्रमण किया। यरूशलेम का नाम यबूस था। वहां के मूल निवासी यबूसी थे।</verse>
				<verse number="5">यबूस के निवासियों ने दाऊद से कहा, ‘तुम यहां प्रवेश नहीं कर सकते।’ फिर भी दाऊद ने सियोन गढ़ पर अधिकार कर लिया। वह आज दाऊद-पुर कहलाता है।</verse>
				<verse number="6">उस दिन दाऊद ने यह कहा था, ‘जो व्यक्‍ति यबूसियों पर सर्वप्रथम प्रहार करेगा, वह मेरी सेना का नायक और सेनापति होगा।’ योआब बेन-सरूयाह ने सबसे पहले आक्रमण किया। अत: वह इस्राएली सेना का नायक बन गया।</verse>
				<verse number="7">तत्‍पश्‍चात् दाऊद सियोन गढ़ में रहने लगा। अत: उस गढ़ का नाम दाऊद-पुर पड़ गया।</verse>
				<verse number="8">उसने नगर के चारों ओर एक परकोटा बनाया, जो मिल्‍लो से भीतर की ओर चक्‍कर लगाता हुआ गया था। योआब ने शेष नगर को पुन: निर्मित किया।</verse>
				<verse number="9">यों दाऊद निरन्‍तर महान् होता गया। स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु उसके साथ था।</verse>
				<verse number="10">ये दाऊद के महायोद्धा थे। इन्‍होंने इस्राएल राज्‍य की स्‍थापना में उसको प्रबल सहयोग दिया था। उन्‍होंने सम्‍पूर्ण इस्राएली राष्‍ट्र की सेना के साथ उसे राजा बनाने में सहयोग दिया था, जैसा कि प्रभु ने इस्राएली राष्‍ट्र के सम्‍बन्‍ध में कहा था।</verse>
				<verse number="11">दाऊद के महायोद्धाओं के सम्‍बन्‍ध में विवरण यह है: योशोबआम, यह हकमोनी था। यह तीन महायोद्धाओं का नायक था। इसने एकसाथ तीन सौ शत्रु सैनिकों को अपने भाले से मारा था।</verse>
				<verse number="12">उसके बाद तीन महायोद्धाओं में एलआजर बेन-दोदो था। यह अहोही था।</verse>
				<verse number="13">एक बार जब पलिश्‍ती सेना पस-दम्‍मीम नगर में युद्ध के लिए एकत्र हुई थी, तब यह दाऊद के साथ था। वहां एक खेत था जो जौ की फसल से भरा था। युद्ध होने पर इस्राएली सैनिक पलिश्‍ती सेना से डरकर भागे।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु एलआजर खेत के मध्‍य में खड़ा हो गया। उसने खेत की रक्षा की। उसने पलिश्‍तियों को मारा। उस दिन प्रभु ने इस्राएलियों की रक्षा की और उन्‍हें वहां विजय प्रदान की।</verse>
				<verse number="15">एक बार पलिश्‍ती सेना रपाईम घाटी में पड़ाव डाले हुए थी। तीस योद्धाओं में से तीन महायोद्धा निकले। वे दाऊद के पास अदुल्‍लाम गुफा में आए, जहां दाऊद ने आश्रय लिया था।</verse>
				<verse number="16">उस समय दाऊद गढ़ में था। पलिश्‍तियों की रक्षक सेना बेतलेहम में थी।</verse>
				<verse number="17">दाऊद ने उत्‍कण्‍ठा से कहा, ‘कौन मुझे बेतलेहम के प्रवेश-द्वार के कुए से पीने के लिए पानी लाकर देगा?’</verse>
				<verse number="18">तब ये तीन महायोद्धा पलिश्‍ती पड़ाव को चीरकर बेतहेलम के प्रवेश-द्वार पर पहुंचे। उन्‍होंने कुएं से पानी खींचा। वे पानी लेकर दाऊद के पास आए। परन्‍तु दाऊद ने पानी पीने से इनकार कर दिया। उसने पानी को प्रभु के नाम पर अर्पण कर उण्‍डेल दिया।</verse>
				<verse number="19">उसने कहा, ‘प्रभु मुझसे यह कार्य कदापि न कराए। मैं इन लोगों का जीवन-रक्‍त नहीं पिऊंगा। ये अपने प्राण को दांव पर लगाकर यह पानी लाए हैं।’ अत: उसने उस पानी को नहीं पिया। उन तीन महायोद्धाओं ने ऐसे ही कार्य किए थे।</verse>
				<verse number="20">योआब का भाई अबीशय तीस योद्धाओं का नायक था। एक बार उसने केवल भाले से शत्रु सेना के तीन सौ सैनिकों से युद्ध किया और उन्‍हें मार डाला था। इस प्रकार तीस योद्धाओं में अपना नाम प्रसिद्ध किया था।</verse>
				<verse number="21">वस्‍तुत: वह तीस योद्धाओं में सबसे अधिक प्रसिद्ध था। वह उनका नायक बन गया था। परन्‍तु वह तीन महायोद्धाओं के बराबर नहीं था।</verse>
				<verse number="22">बनायाह बेन-यहोयादा महाबली पुरुष था। वह कबसएल नगर का रहने वाला था। उसने बड़े-बड़े काम किए थे। उसने मोआब देश के दो महाबलवान योद्धाओं का वध किया था। एक दिन, जब बर्फ गिर रही थी, वह एक गड्ढे में उतरा। उसने वहां एक सिंह को मार डाला।</verse>
				<verse number="23">उसने एक दैत्‍याकार मिस्री योद्धा को भी मारा था। उस मिस्री की ऊचाई सवा दो मीटर थी। मिस्री के हाथ में करघे के डण्‍डे के समान एक भाला था। परन्‍तु बनायाह हाथ में मात्र डण्‍डा लेकर उसके पास गया। उसने मिस्री के हाथ से भाला छीन लिया, और उसी भाले से उसका वध कर दिया।</verse>
				<verse number="24">बनायाह बेन-यहोयादा ने ये कार्य किए थे, और इस प्रकार तीस योद्धाओं में अपना नाम प्रसिद्ध किया था।</verse>
				<verse number="25">यद्यपि वह तीस योद्धाओं में प्रसिद्ध था, तथापि वह तीन महायोद्धाओं के बराबर नहीं था। दाऊद ने उसे अपने अंगरक्षकों का नायक नियुक्‍त किया था।</verse>
				<verse number="26">दाऊद के सैन्‍य-दलों में ये योद्धा थे: योआब का भाई असाहएल, बेतहेलम का एलहानन बेन-दोदो;</verse>
				<verse number="27">हरोद-वासी शम्‍मोत, पलोन नगर का हेलेस,</verse>
				<verse number="28">तकोअ-निवासी ईरा बेन-इक्‍केस; अनातोत-वासी अबीएजर;</verse>
				<verse number="29">हूशाह-वासी सिब-बकई; अहोह-वासी ईलई;</verse>
				<verse number="30">नटाफाह-वासी महरई; नटाफाह-वासी हेलेद बेन-बानाह।</verse>
				<verse number="31">बिन्‍यामिन क्षेत्र के गिबआह नगर का इत्तय बेन-रीबय; पिर्आतोन नगर का बनायाह;</verse>
				<verse number="32">बरसाती नदी गाअश के तट पर रहने वाला हूरई; अराबाह का रहने वाला अबीएल;</verse>
				<verse number="33">बहारुम का अजमावेत; शअलबोन का एलीयहबा;</verse>
				<verse number="34">गिजोन का हाशेम; हरार का योनातन बेन-शागेह;</verse>
				<verse number="35">हरार का अहीआम बेन-शाकर; एलीपल बेन-ऊर;</verse>
				<verse number="36">मकेराह का रहने वाला हेपेर; पलोन का अहिय्‍याह;</verse>
				<verse number="37">कर्मेल का हेस्रो; नअरई बेन-एजबई;</verse>
				<verse number="38">नातान का भाई योएल; मिबहार बेन-हगरी,</verse>
				<verse number="39">अम्‍मोन जाति का सेलेक; बएरोत नगर का गहरई-यह योआब बेन-सरूयाह का शस्‍त्रवाहक था।</verse>
				<verse number="40">यत्तिर नगर का ईरा; यित्तर नगर का गारेब;</verse>
				<verse number="41">हित्ती जाति का ऊरियाह; जाबाद बेन-अहलई;</verse>
				<verse number="42">रूबेन वंश का अदीना बेन-शीजा − यह रूबेन वंशजों का मुखिया था। इसके साथ अन्‍य तीस योद्धा थे −;</verse>
				<verse number="43">हानान बेन-मअकाह; मेतेन का योशापाट;</verse>
				<verse number="44">अशतरात नगर का ऊजिय्‍याह; अरोएर नगर के रहने वाले होताम के पुत्र शामा और यइएल;</verse>
				<verse number="45">यदीएल बेन-शिमरी; उसका भाई योहा जो तीज नगर में रहता था;</verse>
				<verse number="46">महवीम नगर का एलीएल; यरीबई और योशवयाह जो एलनाअम के पुत्र थे; मोआबी जाति का यितमाह;</verse>
				<verse number="47">एलीएल; ओबेद और मसोबायाह का याशीएल।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">जब सिक्‍लग नगर में दाऊद शाऊल बेन-कीश के कारण मुक्‍त रूप से विचरण नहीं कर सकता था, तब ये व्यक्‍ति उसके पास आए थे। जिन योद्धाओं ने युद्ध में उसकी सहायता की थी, उनमें ये भी थे।</verse>
				<verse number="2">ये धनुर्धारी योद्धा थे। ये दाएं-बाएं हाथ से गोफन का पत्‍थर और तीर चला सकते थे। ये बिन्‍यामिन कुल के तथा शाऊल के चचेरे भाई-बन्‍धु थे।</verse>
				<verse number="3">इनका नेता अहीएजेर था। उसके बाद योआश था। ये दोनों गिबआह नगर के शमाआह के पुत्र थे। इनके अतिरिक्‍त एजीएल और पेलेत थे, जो अजमावेत के पुत्र थे; बराकाह; अनातोत नगर का येहू;</verse>
				<verse number="4">गिबओन नगर का यिश्‍मयाह। यह तीस योद्धाओं में महाबलवान था, और वह उनका अगुआ था। शेष ये थे: यिर्मयाह, यहजीएल, योहानान; गदेरा नगर का योजाबाद,</verse>
				<verse number="5">एलूजई, यरीमोत, बअलयाह, शमरयाह, हरूपा नगर का शपटयाह;</verse>
				<verse number="6">एलकानाह, यिश्‍शियाह, अजरएल, योएजेर और याशोबआम। ये कोरह वंशीय थे।</verse>
				<verse number="7">इनके साथ गदोर-वासी यहोराम के पुत्र योएलाह तथा जबदयाह भी थे।</verse>
				<verse number="8">गाद कुल के योद्धा अपने भाई-बन्‍धुओं का पक्ष छोड़कर दाऊद के पास निर्जन प्रदेश के गढ़ में आए। ये बलवान और अनुभवी योद्धा थे। ये ढाल और भाले में विशेषज्ञ थे। इनके मुंह सिंह के सदृश खूंखार थे। ये चिकारे के समान पहाड़ों पर वेग से दौड़ सकते थे।</verse>
				<verse number="9">इनके नाम ये हैं: एजेर, जो नायक था, दूसरा ओबद्याह, तीसरा एलीआब,</verse>
				<verse number="10">चौथा मिशमन्नाह, पांचवां यिर्मयाह,</verse>
				<verse number="11">छठा, अत्तई, सातवां एलीएल</verse>
				<verse number="12">आठवां योहानान, नौवां एलजाबाद,</verse>
				<verse number="13">दसवां यिर्मयाह, और ग्‍याहरवां मकबन्नई।</verse>
				<verse number="14">ये गाद कुल के योद्धा सेना में नायक थे। जो छोटा योद्धा था, वह सौ सैनिकों के दल का नायक था; और जो बड़ा योद्धा था, वह हजार सैनिकों के दल का नायक था।</verse>
				<verse number="15">इन्‍हीं योद्धाओं ने वर्ष के प्रथम महीने में यर्दन नदी पार की थी। उस समय यर्दन नदी में बाढ़ आई हुई थी, और उसके सब तट बाढ़ में डूब गये थे। उन्‍होंने नदी पार कर पूर्व से पश्‍चिम तक घाटी के निवासियों से युद्ध किया था।</verse>
				<verse number="16">बिन्‍यामिन और यहूदा कुल के कुछ योद्धा दाऊद के पास गढ़ में आए।</verse>
				<verse number="17">दाऊद उनसे भेंट करने के लिए गढ़ के बाहर निकला। उसने योद्धाओं से यह कहा, ‘यदि तुम लोग मैत्रीभाव से मेरी सहायता करने के लिए आए हो, तो मैं मुक्‍त हृदय से तुम्‍हारा स्‍वागत करता हूँ। मेरे हाथ निष्‍कलंक हैं। मैंने कोई अपराध नहीं किया। फिर भी यदि तुम मेरे साथ विश्‍वासघात कर मुझे मेरे बैरियों के हाथ में सौंपने के लिए आए हो तो हमारे पूर्वजों का परमेश्‍वर इस अन्‍याय को देखे, और तुम्‍हें दण्‍ड दे।’</verse>
				<verse number="18">तब आत्‍मा तीस योद्धाओं के नायक अमासई पर उतरा । अमासई ने कहा, ‘ओ दाऊद, ओ बेन-यिशय! हम तुम्‍हारे हैं, हम तेरे साथ हैं! तेरे जय, जय! जय तेरे सहायकों की! क्‍योंकि परमेश्‍वर तेरा सहायक है।’ तब दाऊद ने उनको अपने पक्ष में स्‍वीकार किया, और उनको अपने सैन्‍य दलों का नायक बनाया।</verse>
				<verse number="19">जब दाऊद पलिश्‍ती सेना के साथ शाऊल से युद्ध करने आया था, तब मनश्‍शे गोत्र के कुछ योद्धा आकर उससे मिल गए थे। (दाऊद युद्ध में पलिश्‍तियों की सहायता नहीं कर सका था; क्‍योंकि पलिश्‍ती सामन्‍तों ने परस्‍पर सम्‍मति की, और उसे युद्ध से भेज दिया था। उन्‍होंने कहा, ‘यह हमारे सिर कटवाकर अपने स्‍वामी शाऊल से मिल जाएगा।’)</verse>
				<verse number="20">जब दाऊद सिक्‍लग नगर को गया तब मनश्‍शे गोत्र के ये योद्धा आकर उससे मिल गए: अदनह, योजाबाद, यदीअएल, मीखाएल, योजाबाद, एलीहू और सिल्‍लतई। ये मनश्‍शे गोत्र के हजार-हजार सैनिक दल के नायक थे।</verse>
				<verse number="21">इन्‍होंने लुटेरे आक्रमणकारियों के विरुद्ध दाऊद की सहायता की थी। ये महाशक्‍तिशाली योद्धा थे। ये सेनापति थे।</verse>
				<verse number="22">यों दिन-प्रतिदिन सैनिक दाऊद की सहायता करने के लिए उसके पास आते गए और उसके पक्ष में होते गए। अन्‍त में दाऊद के पास परमेश्‍वर की सेना के सदृश एक विशाल सेना हो गई।</verse>
				<verse number="23">जो सशस्‍त्र सैनिक प्रभु के वचन के अनुसार शाऊल का राज्‍य छीनकर दाऊद को सौंपने के लिए उसके पास हेब्रोन नगर में आए थे, उनकी संख्‍या, उनके कुल और अगुओं के नाम इस प्रकार हैं:</verse>
				<verse number="24">यहूदा कुल के सैन्‍य दल में ढाल और भाला धारी थे। इनकी संख्‍या छ: हजार आठ सौ थी।</verse>
				<verse number="25">शिमोन कुल के सैनिक महाशक्‍तिशाली और अनुभवी थे। इनकी संख्‍या सात हजार एक सौ थी।</verse>
				<verse number="26">लेवी कुल के सैनिकों की संख्‍या चार हजार छ: सौ थी।</verse>
				<verse number="27">यहोयादा हारून वंशजों का सेनानायक था। उसके साथ तीन हजार सात सौ सैनिक थे।</verse>
				<verse number="28">सादोक युवा था, पर वह शक्‍तिशाली था। उसके साथ उसके पितृकुल के बाईस सेनानायक थे।</verse>
				<verse number="29">बिन्‍यामिन कुल के सैनिकों की संख्‍या तीन हजार थी। ये शाऊल के चचेरे भाई-बन्‍धु थे। इन सैनिकों में से अनेक सैनिक शाऊल के राज-परिवार के प्रति निष्‍ठावान बने रहे।</verse>
				<verse number="30">एफ्रइम गोत्र के बीस हजार आठ सौ सैनिक थे। ये भी शक्‍तिशाली थे। ये अपने पितृकुल के प्रसिद्ध सैनिक थे।</verse>
				<verse number="31">मनश्‍शे के अर्धगोत्र के अठारह हजार सैनिक थे। इनका नाम मनोनीत किया गया था, और ये दाऊद को राजा बनाने के लिए आए थे।</verse>
				<verse number="32">इस्‍साकार कुल के दो सौ अगुए थे, और उनके अधीन उनके भाई-बन्‍धु थे। वे अगुए समय को पहचानते थे। ये जानते थे कि इस्राएली राष्‍ट्र को क्‍या करना चाहिए।</verse>
				<verse number="33">जबूलून कुल के युद्ध के लिए सदा तत्‍पर पचास हजार सैनिक थे। ये युद्ध के अस्‍त्र-शस्‍त्र से सुसज्‍जित थे। ये साहस और सच्‍चे हृदय से दाऊद की सहायता करने आए थे।</verse>
				<verse number="34">नफ्‍ताली कुल के एक हजार सेनानायक थे, जिनके साथ ढाल और भाले से लैस सैंतीस हजार सैनिक थे।</verse>
				<verse number="35">दान कुल में अट्ठाईस हजार छ: सौ सैनिक थे, जो युद्ध के लिए अस्‍त्र-शस्‍त्र से लैस थे।</verse>
				<verse number="36">अशेर कुल के चालीस हजार अनुभवी सैनिकों का सैन्‍य-दल युद्ध के लिए तैयार था।</verse>
				<verse number="37">इनके अतिरिक्‍त रूबेन और गाद कुलों तथा यर्दन नदी के पूर्व में बसे हुए शेष अर्ध-मनश्‍शे गोत्र के एक लाख बीस हजार सैनिक थे, जो युद्ध के सब प्रकार के शस्‍त्रों से लैस थे।</verse>
				<verse number="38">ये सब सैनिक जो युद्ध के लिए तत्‍पर थे, हेब्रोन नगर में आए। वे पूर्ण हृदय और दृढ़ निश्‍चय के साथ दाऊद को समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र का राजा बनाना चाहते थे। शेष इस्राएली भी दाऊद को राजा बनाने के लिए पूर्ण सहमत थे।</verse>
				<verse number="39">वे हेब्रोन नगर में दाऊद के साथ तीन दिन तक रहे। वे खाते-पीते और आनन्‍द मनाते रहे। उनके भाई-बन्‍धुओं ने उनके लिए भोजन का प्रबन्‍ध किया था।</verse>
				<verse number="40">उनके पड़ोसी भी, इस्‍साकार, जबूलून और नफ्‍ताली जैसे दूर के कुल-क्षेत्रों के लोग, गधों, ऊंटों, बैलों और खच्‍चरों पर भोजन-वस्‍तु लाए। वे प्रचुर मात्रा में आटा, सूखे अंजीर फल, किशमिश, अंगूर रस, तेल, बैल और भेड़-बकरियां भी लाए; क्‍योंकि इस्राएली राष्‍ट्र में आनन्‍द व्‍याप्‍त था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">दाऊद ने हजार-हजार और सौ-सौ व्यक्‍तियों के नेताओं से, वस्‍तुत: प्रत्‍येक नायक से विचार-विमर्श किया।</verse>
				<verse number="2">दाऊद ने इस्राएली राष्‍ट्र की सम्‍पूर्ण धर्मसभा से यह कहा, ‘यदि यह कार्य आपको अच्‍छा लगे, और यदि हमारे प्रभु परमेश्‍वर की यह इच्‍छा हो, तो आओ हम एक आदेश जारी करें, और समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र में शेष रह गए अपने भाई-बन्‍धुओं को, और उनके साथ पुरोहितों और उप-पुरोहितों को निमन्‍त्रण भेजें कि वे हमारे पास एकत्र हों। वे चरागाह के नगरों में रहते हैं।</verse>
				<verse number="3">तब हम-सब जाएंगे और परमेश्‍वर की मंजूषा को अपने पास ले आएंगे। हमने राजा शाऊल के राज्‍य-काल में मंजूषा की ओर ध्‍यान नहीं दिया था।’</verse>
				<verse number="4">समस्‍त धर्मसभा यह कार्य करने को सहमत हो गई; क्‍योंकि लोगों को अपनी दृष्‍टि में यह कार्य उचित लगा था।</verse>
				<verse number="5">अत: दाऊद ने किर्यत-यहारीम नगर से परमेश्‍वर की मंजूषा लाने के लिए इस्राएली कुलों के सब पुरुषों को एकत्र किया। उसने मिस्र देश की सीमा शीहोर नदी से हमात घाटी के प्रवेश-द्वार तक के भूमि-क्षेत्रों में रहने वाले सब इस्राएलियों को इकट्ठा किया।</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् दाऊद और सब इस्राएली पुरुष यहूदा प्रदेश के बहलाह नगर को, किर्यत-यहारीम नगर को गए कि वहां से परमेश्‍वर की मंजूषा को लाएं। उसको करूबों पर विराजने वाले प्रभु की मंजूषा के नाम से पुकारा जाता है।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने परमेश्‍वर की मंजूषा को एक नई गाड़ी पर चढ़ाया, और अबीनादब के घर से बाहर निकाला। ऊज्‍जा और अह्यो गाड़ी को हांक रहे थे।</verse>
				<verse number="8">दाऊद और सब इस्राएली परमेश्‍वर के सम्‍मुख वीणा, सारंगी, डफ, झांझ और तुरहियों की ताल पर पूरे उत्‍साह से नाच रहे थे।</verse>
				<verse number="9">जब वे कीदोन नाम किसान के खलिहान पर पहुंचे, तब बैलों को ठोकर लगी। अत: ऊज्‍जा ने मंजूषा को पकड़ने के लिए अपना हाथ बढ़ाया और उसको पकड़ लिया।</verse>
				<verse number="10">ऊज्‍जा के प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठा। उसने उस पर प्रहार किया, और वह परमेश्‍वर के सम्‍मुख मर गया; क्‍योंकि उसने हाथ बढ़ाकर मंजूषा को पकड़ा था।</verse>
				<verse number="11">दाऊद को क्रोध आया; क्‍योंकि प्रभु ऊज्‍जा पर टूट पड़ा था। इस कारण उस स्‍थान को आज भी पेरस-ऊज्‍जाह कहा जाता है।</verse>
				<verse number="12">उस दिन दाऊद परमेश्‍वर से डर गया। उसने कहा, ‘मैं कैसे परमेश्‍वर की मंजूषा को अपने पास रख सकता हूँ?’</verse>
				<verse number="13">अत: वह मंजूषा को अपने पास दाऊद-पुर में नहीं ले गया। उसने गत-निवासी ओबेद-एदोम के घर में मंजूषा को प्रतिष्‍ठित कर दिया।</verse>
				<verse number="14">परमेश्‍वर की मंजूषा ओबेद-एदोम के घर में तीन महीने तक रही। प्रभु ने ओबेद-एदोम के परिवार पर तथा उसके पास जो कुछ था, उस पर आशिष दी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">सोर देश के राजा हीराम ने दाऊद के पास दूत तथा देवदार की लकड़ी, बढ़ई और राजमिस्‍त्री भेजे। उन्‍होंने दाऊद के लिए एक महल बनाया।</verse>
				<verse number="2">तब दाऊद को ज्ञात हुआ कि प्रभु ने उसे इस्राएल देश पर राजा के रूप में सुदृढ़ कर दिया है, और अपने निज लोग इस्राएलियों के हितार्थ उसके राज्‍य को उन्नत किया है।</verse>
				<verse number="3">दाऊद ने यरूशलेम नगर में और भी स्‍त्रियों को अपनी पत्‍नी बनाया, जिनसे अन्‍य पुत्र और पुत्रियां उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="4">जो पुत्र और पुत्रियां यरूशलेम नगर में दाऊद को उत्‍पन्न हुए थे, उनके ये नाम हैं: शम्‍मूअ, शोबाब, नातान, सुलेमान,</verse>
				<verse number="5">यिभहार, एलीशूअ, एलपेलेट,</verse>
				<verse number="6">नोगह, नेपेग, यापीअ,</verse>
				<verse number="7">एलीशामा, बएलयादा और एलीपेलेट।</verse>
				<verse number="8">जब पलिश्‍ती सेना ने यह सुना कि सम्‍पूर्ण इस्राएल देश पर राजा के रूप में दाऊद का अभिषेक किया गया है, तब पलिश्‍ती सैनिक दाऊद की खोज में निकले। दाऊद ने यह सुना। वह उनका सामना करने के लिए नगर से बाहर आया।</verse>
				<verse number="9">पलिश्‍ती सैनिक आए। उन्‍होंने रपाईम घाटी में हमला किया।</verse>
				<verse number="10">दाऊद ने परमेश्‍वर से पूछा, ‘क्‍या मैं पलिश्‍तियों पर आक्रमण करूं? क्‍या तू उन्‍हें मेरे हाथ में सौंप देगा?’ प्रभु ने दाऊद से कहा, ‘आक्रमण कर। मैं पलिश्‍तियों को तेरे हाथ में सौंप दूंगा।’</verse>
				<verse number="11">अत: दाऊद बअल-परासीम में आया। वहां उसने पलिश्‍तियों को पराजित कर दिया। तब दाऊद ने यह कहा, ‘जैसे जल बांध को तोड़ देता है, वैसे ही प्रभु ने मेरे हाथ से मेरे शत्रुओं को तोड़ दिया।’ इस कारण उस स्‍थान का नाम ‘बअल-परासीम’ पड़ गया।</verse>
				<verse number="12">पलिश्‍ती सैनिक अपने देवताओं की मूर्तियां वहीं छोड़ गए। दाऊद ने उनको जलाने का आदेश दिया।</verse>
				<verse number="13">पलिश्‍ती सेना ने घाटी में पुन: हमला किया।</verse>
				<verse number="14">जब दाऊद ने परमेश्‍वर से पुन: पूछा तब परमेश्‍वर ने उससे कहा, ‘तू उनके पीछे-पीछे मत जाना। तू उनको घेर, और मोखा वृक्षों के सामने से उन पर हमला कर।</verse>
				<verse number="15">जब तू मोखा वृक्षों के शिखरों पर-पग ध्‍वनि सुनेगा तब तू युद्ध के लिए बाहर निकलना; उस समय मैं − तेरा परमेश्‍वर − पलिश्‍ती सैन्‍यदल का संहार करने के लिए तुझसे पहले जा चुका हूंगा।’</verse>
				<verse number="16">जैसा परमेश्‍वर ने दाऊद को आदेश दिया था, उसने वैसा ही किया। उसने गिब्ओन नगर से गेजेर नगर तक पलिश्‍तियों का संहार किया।</verse>
				<verse number="17">दाऊद का नाम सब देशों में फैल गया। प्रभु ने सब राष्‍ट्रों के हृदय में उसका डर बैठा दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">दाउद ने दाउद-पुर में अपने लिए भवन बनाए। उसने परमेश्‍वर की मंजूषा के लिए एक स्‍थान भी तैयार किया। उसने मंजूषा के लिए वहां एक तम्‍बू गाड़ा।</verse>
				<verse number="2">तत्‍पश्‍चात् दाऊद ने यह आदेश दिया, ‘केवल लेवी कुल के उप-पुरोहित परमेश्‍वर की मंजूषा को वहन करेंगे; क्‍योंकि स्‍वयं प्रभु ने अपनी मंजूषा को वहन करने के लिए तथा स्‍थायी रूप से अपनी सेवा करने के लिए लेवी कुल के उप-पुरोहितों को चुना था।’</verse>
				<verse number="3">दाऊद ने प्रभु की मंजूषा को वापस लाने, और उसको उस स्‍थान पर प्रतिष्‍ठित करने के लिए, जिसको उसने मंजूषा के लिए तैयार किया था, समस्‍त इस्राएलियों की धर्मसभा यरूशलेम नगर में बुलाई।</verse>
				<verse number="4">तत्‍पश्‍चात् दाऊद ने हारून वंश के पुरोहितों तथा लेवी कुल के उपपुरोहितों को एकत्र किया:</verse>
				<verse number="5">कहात गोत्र से अगुआ ऊरीएल। इसके साथ इसके एक सौ बीस चचेरे भाई-बन्‍धु थे।</verse>
				<verse number="6">मरारी गोत्र से अगुआ असायाह। इसके साथ इसके दो सौ बीस चचेरे भाई-बन्‍धु थे।</verse>
				<verse number="7">गेर्शोम गोत्र से अगुआ योएल। इसके साथ इसके एक सौ तीस चचेरे भाई-बन्‍धु थे।</verse>
				<verse number="8">एलीसापान गोत्र से अगुआ शमअयाह। इसके साथ इसके दो सौ चचेरे भाई-बन्‍धु थे।</verse>
				<verse number="9">हेब्रोन गोत्र से अगुआ एलीएल। इसके साथ इसके अस्‍सी चचेरे भाई-बन्‍धु थे।</verse>
				<verse number="10">ऊज्‍जीएल गोत्र से अगुआ अम्‍मीनादब। इसके साथ इसके एक सौ बारह चचेरे भाई-बन्‍धु थे।</verse>
				<verse number="11">तब दाऊद ने पुरोहित सादोक और पुरोहित एबयातार तथा ये उप-पुरोहित बुलाए: ऊरीएल, असायाह, योएल, शमअयाह, एलीएल और अम्‍मीनादब।</verse>
				<verse number="12">दाऊद ने उनसे यह कहा, ‘आप लोग लेवी पितृकुल के अगुए हैं। आप अपने आपको तथा अपने चचेरे भाई-बन्‍धुओं को शुद्ध करें। आप-सब इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर की मंजूषा को उठाकर उस स्‍थान पर लाएंगे जिसको मैंने मंजूषा के लिए तैयार किया है।</verse>
				<verse number="13">हमारा प्रभु परमेश्‍वर पहली बार हम पर इसलिए टूट पड़ा था; क्‍योंकि आप लोग उसकी मंजूषा को उठाकर नहीं लाए थे। इसके अतिरिक्‍त हमने विधि के अनुसार कार्य नहीं किया था और उसकी उपेक्षा की थी।’</verse>
				<verse number="14">अत: पुरोहितों और उप-पुरोहितों ने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर की मंजूषा को उठाकर लाने के लिए स्‍वयं को शुद्ध किया।</verse>
				<verse number="15">पुरोहित-उपपुरोहितों ने मंजूषा के डण्‍डों को अपने कन्‍धों पर रखा और उसको उठाकर ले गए। ऐसा ही प्रभु ने मूसा के माध्‍यम से आदेश दिया था।</verse>
				<verse number="16">दाऊद ने उप-पुरोहितों के अगुओं को यह आदेश दिया कि वे अपने चचेरे भाई-बन्‍धुओं को गायक और वादक के पद पर नियुक्‍त करें। ये संगीतकार सारंगी, वीणा और झांझ बजाएंगे और उच्‍च स्‍वर में आनन्‍दपूर्वक गाएंगे।</verse>
				<verse number="17">अत: उप-पुरोहितों के अगुओं ने इन व्यक्‍तियों को नियुक्‍त किया: हेमान बेन-योएल, और उसका भाई आसाफ बेन-बेरेकयाह; मरारी गोत्र के एतान बेन-कुशायाह।</verse>
				<verse number="18">इनके साथ इनके चचेरे भाई-बन्‍धु भी थे जो उनके सहायक थे। उनके नाम इस प्रकार हैं: जकर्याह, यअजीएल, शमीरमोट, यहीएल, ऊन्नी, एलीआब, बनायाह, मअसेयाह, मत्तित्‍याह, एलीपलेहू और मिकनेयाह तथा ओबेद-एदोम और यीईएल, जो द्वारपाल थे।</verse>
				<verse number="19">इन व्यक्‍तियों के ये कार्य थे: गायक हेमान, आसाफ और एतान कांस्‍य की झांझ पर राग-रागनियां गाएंगे-बजाएंगे।</verse>
				<verse number="20">जकर्याह, अजीएल, शमीरामोट और यहीएल, ऊन्नी, एलीआब, मअसेयाह और बनायाह सारंगी पर अलामोत राग बजाएंगे।</verse>
				<verse number="21">मत्तित्‍याह, एलीपलेहू, मिकनेयाह, ओबेद-एदोम, यीईएल और अजजियाह वीणा पर शमीनीत राग बजाएंगे।</verse>
				<verse number="22">इन सब गायकों और वादकों का अगुआ कननयाह था। वह राग-रागिनियों का जानकार था। अत: वह संगीत का निर्देशन करेगा।</verse>
				<verse number="23">बेरेकयाह और एलकानाह मंजूषा के प्रहरी होंगे।</verse>
				<verse number="24">ये पुरोहित परमेश्‍वर की मंजूषा के सम्‍मुख तुरहियां बजाएंगे: शबनयाह, योशापाट, नटनएल, अमासई, जकर्याह, बनायाह और एलीएजेर। ओबेद-एदोम और यहियाह भी मंजूषा के प्रहरी होंगे।</verse>
				<verse number="25">अत: दाऊद, इस्राएलियों के धर्मवृद्ध और सेनानायक ओबेद-एदोम के घर गए कि वे वहां से प्रभु की विधान-मंजूषा आनन्‍दपूर्वक लाएं।</verse>
				<verse number="26">प्रभु परमेश्‍वर ने अपनी मंजूषा के वाहक उप-पुरोहितों की सहायता की। अत: उन्‍होंने सात बैल और सात मेढ़ों की बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="27">दाऊद, मंजूषा के वाहक उप-पुरोहित, गायक तथा गायक-वादकों का अगुआ कननयाह, ये सब सन वस्‍त्र के बने अंगरखे पहिने हुए थे। दाऊद ने सन वस्‍त्र का बना एपोद धारण किया था।</verse>
				<verse number="28">यों सब इस्राएली प्रभु की विधान-मंजूषा को उठाकर ले चले। वे जय-जयकार कर रहे थे। वे नरसिंगे और तुरहियां फूंक रहे थे। वे झांझ बजा रहे थे। वे सारंगी और वीणा पर राग-रागिनियां बजा रहे थे।</verse>
				<verse number="29">जब प्रभु की विधान-मंजूषा ने दाऊदपुर में प्रवेश किया, तब शाऊल की पुत्री मीकल ने खिड़की से झांका। उसने देखा कि राजा दाऊद प्रभु के सम्‍मुख उछल-कूद रहा है, नाच रहा है। उसने अपने हृदय में दाऊद का तिरस्‍कार किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">वे परमेश्‍वर की मंजूषा भीतर लाए। उन्‍होंने मंजूषा को तम्‍बू के मध्‍य में प्रतिष्‍ठित किया। यह तम्‍बू दाऊद ने मंजूषा के लिए गाड़ा था। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने परमेश्‍वर के सम्‍मुख अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="2">अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि चढ़ाने के बाद दाऊद ने उपस्‍थित लोगों को प्रभु के नाम से आशिष दी।</verse>
				<verse number="3">उसने सब इस्राएलियों को, प्रत्‍येक स्‍त्री-पुरुष को, रोटी का एक टुकड़ा, मांस की एक बोटी तथा किशमिश की एक टिकिया वितरित की।</verse>
				<verse number="4">इसके अतिरिक्‍त दाऊद ने उप-पुरोहितों में से कुछ व्यक्‍तियों को धर्म-सेवकों के रूप में नियुक्‍त किया। ये प्रभु की मंजूषा के सम्‍मुख उपस्‍थित रहते थे। इनका कार्य यह था: इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर का स्‍मरण, सराहना और स्‍तुति करना।</verse>
				<verse number="5">आसाफ उनका अगुआ था। ये आसाफ के सहायक थे: जकर्याह, येईएल, शमीरामोट, यहीएल, मत्तित्‍याह, एलीआब, बनायाह, ओबेद-एदोम और यईएल। ये सारंगी और वीणा बजाते थे। आसाफ झांझ बजाता था।</verse>
				<verse number="6">बनायाह और यहीएल परमेश्‍वर की विधान-मंजूषा के सम्‍मुख तुरही निरन्‍तर बजाने के लिए नियुक्‍त किए गए।</verse>
				<verse number="7">उसी दिन दाऊद ने सर्वप्रथम आसाफ और उसके चचेरे भाई-बन्‍धुओं को नियुक्‍त किया कि वे प्रभु के अद्भुत कार्यों के उपलक्ष्य में यह स्‍तुति-गान करें:</verse>
				<verse number="8">‘प्रभु की सराहना करो उसका नाम घोषित करो; सब जातियों में उसके कार्य प्रकट करो!</verse>
				<verse number="9">उसके लिए गाओ, उसकी स्‍तुति गाओ; उसके समस्‍त अद्भुत कार्यों का वर्णन करो!</verse>
				<verse number="10">तुम उसके पवित्र नाम पर गौरव करो; प्रभु-खोजियों के हृदय आनन्‍दित हों!</verse>
				<verse number="11">प्रभु को, उसके सामर्थ्य को खोजो, उसके मुख को निरन्‍तर खोजते रहो!</verse>
				<verse number="12">उसके अद्भुत कार्यों को, जो उसने किए हैं, उसके चमत्‍कारों को, उसके मुंह से निकले न्‍याय-निर्णयों को स्‍मरण करो,</verse>
				<verse number="13">ओ प्रभु के सेवक इस्राएल के वंशजो! ओ प्रभु के मनोनीत याकूब के पुत्रो!</verse>
				<verse number="14">‘वही प्रभु हमारा परमेश्‍वर है; समस्‍त पृथ्‍वी पर उसके न्‍याय-सिद्धान्‍त व्‍याप्‍त हैं।</verse>
				<verse number="15">तुम उसके विधान को सदा स्‍मरण रखो; उस वचन को, जो उसने हजार पीढ़ियों को दिया है।</verse>
				<verse number="16">उस विधान को कभी नहीं भूलना जो उसने अब्राहम के साथ स्‍थापित किया था; उस शपथ को जो उसने इसहाक के साथ खाई थी।</verse>
				<verse number="17">उसने याकूब के लिए संविधि, इस्राएल के लिए शाश्‍वत विधान निश्‍चित किया था।</verse>
				<verse number="18">उसने यह कहा था, “मैं तुझे कनान देश दूँगा; वह तुम्‍हारा पैतृक भूमि-भाग होगा!”</verse>
				<verse number="19">‘जब वे संख्‍या में नगण्‍य थे, बहुत कम थे, जब वे वहाँ प्रवासी थे;</verse>
				<verse number="20">जब वे एक राष्‍ट्र से दूसरे राष्‍ट्र को, एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य में भटकते-फिरते थे;</verse>
				<verse number="21">तब प्रभु ने किसी व्यक्‍ति को उन पर अत्‍याचार नहीं करने दिया; उसने उनके कारण राजाओं को भी डांटा:</verse>
				<verse number="22">“मेरे अभिषिक्‍तों को स्‍पर्श मत करना; मेरे नबियों का अनिष्‍ट न करना।”</verse>
				<verse number="23">‘हे पृथ्‍वी के लोगो, प्रभु के लिए गाओ! दिन-प्रतिदिन उसके उद्धार का सन्‍देश सुनाओ।</verse>
				<verse number="24">राष्‍ट्रों में उसकी महिमा का, समस्‍त जातियों में उसके अद्भुत कार्यों का वर्णन करो।</verse>
				<verse number="25">प्रभु महान है; वह स्‍तुति के अत्‍यन्‍त योग्‍य है; वह समस्‍त देवताओं से अधिक भक्‍ति के योग्‍य है!</verse>
				<verse number="26">अन्‍य जातियों के देवतागण मात्र मूर्तियां हैं; पर प्रभु ने स्‍वर्ग को निर्मित किया है।</verse>
				<verse number="27">उसके सम्‍मुख यश और प्रताप हैं; उसके निवास-स्‍थान में शक्‍ति और सुख- आनन्‍द हैं।</verse>
				<verse number="28">‘हे अन्‍य जातियों के कुलो, प्रभु का गुणगान करो! प्रभु की महिमा और शक्‍ति का गुणगान करो!</verse>
				<verse number="29">प्रभु के नाम की महिमा का गुणगान करो! भेंट लेकर उसके आंगनों में प्रवेश करो। पवित्र भव्‍यता से उसकी आराधना करो;</verse>
				<verse number="30">हे पृथ्‍वी के लोगो, उसके सम्‍मुख कांपते रहो। उसने संसार को स्‍थिर और अटल बनाया है।</verse>
				<verse number="31">स्‍वर्ग आनन्‍दित और पृथ्‍वी हर्षित हो, लोग राष्‍ट्रों में यह कहें, “प्रभु ही राज्‍य करता है!”</verse>
				<verse number="32">सागर और उसकी परिपूर्णता गर्जन करे। धरती और जो कुछ उसमें है, वह प्रफुल्‍लित हो!</verse>
				<verse number="33">वन के समस्‍त वृक्ष प्रभु के सम्‍मुख जय-जयकार करेंगे। वह पृथ्‍वी का न्‍याय करने को आएगा।</verse>
				<verse number="34">प्रभु की सराहना करो, क्‍योंकि प्रभु भला है, उसकी करुणा सदा बनी रहती है।</verse>
				<verse number="35">‘यह भी कहो: “हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर, हमारा उद्धार कर! हम विभिन्न राष्‍ट्रों में तितर-बितर हैं; वहाँ से हमें एक स्‍थान पर एकत्र कर, हमारी रक्षा कर, ताकि हम तेरे पवित्र नाम का गुणगान करें, तेरी स्‍तुति से आनन्‍दित हों।</verse>
				<verse number="36">प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर, अनादि काल से युग-युगान्‍त धन्‍य है!” ’ तब सब लोगों ने यह कहा, ‘आमेन!’ और प्रभु की स्‍तुति की।</verse>
				<verse number="37">दाऊद आसाफ और उसके भाई-बन्‍धुओं को प्रभु की विधान-मंजूषा के सम्‍मुख छोड़कर चला गया कि वे नियमित रूप से प्रतिदिन मंजूषा के सामने निरन्‍तर धर्म-सेवा करते रहें।</verse>
				<verse number="38">इनके अतिरिक्‍त वहाँ ओबेद-एदोम और उसके अड़सठ चचेरे भाई-बन्‍धु भी थे। ओबेद-एदोम बेन-यदूतून और होसाह प्रहरी थे।</verse>
				<verse number="39">दाऊद पुरोहित सादोक और उसके भाइयों को जो पुरोहित थे प्रभु के शिविर में छोड़ गया। यह शिविर गिबओन के पहाड़ी शिखर पर था।</verse>
				<verse number="40">इन पुरोहितों का यह कार्य था: प्रभु की लिखित व्‍यवस्‍था, जिसका पालन करने का आदेश उसने इस्राएली राष्‍ट्र को दिया था, उसके अनुसार प्रभु को अग्‍नि-बलि की वेदी पर प्रात: और सन्‍ध्या समय, प्रतिदिन अग्‍नि-बलि चढ़ाना।</verse>
				<verse number="41">उनके साथ हेमान और यदूतून तथा वे गायक थे, जो चुने गए तथा इस कार्य के लिए नाम लेकर नियुक्‍त किए गए थे, जिससे वे प्रभु की सराहना करें; क्‍योंकि उसकी करुणा शाश्‍वत है!</verse>
				<verse number="42">हेमान और यदूतून के पास बजाने के लिए तुरहियां और झांझ थे। इनके अतिरिक्‍त पवित्र राग बजाने के लिए अन्‍य वाद्य यन्‍त्र भी थे। यदूतून के पुत्र द्वार पर नियुक्‍त थे।</verse>
				<verse number="43">तत्‍पश्‍चात् सब लोग अपने-अपने घर चले गए। दाऊद भी अपने परिवार को आशिष देने के लिए अपने घर गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">दाऊद अपने महल में रहने लगा। उसने एक दिन नबी नातान से यह कहा, ‘देखिए मैं तो देवदार के महल में रहता हूं, परन्‍तु प्रभु की विधान-मंजूषा तम्‍बू में परदों के मध्‍य पड़ी है!’</verse>
				<verse number="2">तब नातान ने दाऊद से कहा, ‘जो कुछ आपके हृदय में है, उसको कर डालिए; क्‍योंकि परमेश्‍वर आपके साथ है।’</verse>
				<verse number="3">उसी रात को प्रभु का यह वचन नातान को सुनाई दिया:</verse>
				<verse number="4">‘जा, और मेरे सेवक दाऊद से यह कह, “प्रभु यों कहता है: क्‍या तू मेरे निवास के लिए भवन बनाएगा?</verse>
				<verse number="5">जिस दिन से मैं इस्राएलियों को बाहर निकाल लाया, उस दिन से आज तक मैं भवन में नहीं रहा। मैं एक तम्‍बू से दूसरे तम्‍बू में, एक निवास-स्‍थान से दूसरे निवास-स्‍थान में यात्रा करता रहा।</verse>
				<verse number="6">जहाँ-जहाँ मैंने इस्राएली लोगों के साथ यात्रा की, क्‍या मैंने उनके शासकों से, जिन्‍हें मैंने ही अपने निज लोग इस्राएलियों की देखभाल के लिए नियुक्‍त किया था, कभी यह कहा था, ‘तुमने मेरे लिए देवदार का भवन क्‍यों नहीं बनवाया?” ’</verse>
				<verse number="7">अत: अब तू मेरे सेवक दाऊद से यों कहना, “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: मैंने तुझे चरागाह से निकाला। तुझे भेड़-बकरियों के पीछे जाने से रोका कि तुझे अपने निज लोग इस्राएलियों का अगुआ बनाऊं।</verse>
				<verse number="8">जहां-जहां तू गया, मैं तेरे साथ रहा। मैंने तेरे शत्रुओं को नष्‍ट किया। अब मैं तेरे नाम को पृथ्‍वी के महान् नामों के सदृश महान् करूंगा।</verse>
				<verse number="9">मैं अपने निज लोग इस्राएलियों के लिए एक स्‍थान निर्धारित करूंगा। मैं उन्‍हें वहां बसाऊंगा जिससे वे अपने स्‍थान में निवास करेंगे और उन्‍हें फिर नहीं सताया जाएगा। कुटिल व्यक्‍ति फिर उन्‍हें दु:ख नहीं देंगे, जैसे वे उन दिनों में करते थे,</verse>
				<verse number="10">जब मैंने अपने निज लोग इस्राएलियों के लिए शासक नियुक्‍त किए थे। मैं तेरे सब शत्रुओं को तेरे अधीन कर दूंगा। इसके अतिरिक्‍त मैं तुझ पर यह बात प्रकट करता हूं: मैं-प्रभु तुझे स्‍वयं ‘भवन’ बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="11">जब तेरी आयु पूरी हो जाएगी और तू अपने मृत पूर्वजों के पास जाएगा, तब मैं तेरे पश्‍चात् तेरे एक वंशज को, तेरे एक पुत्र को उत्तराधिकारी नियुक्‍त करूंगा, और उसके राज्‍य को सुदृढ़ बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="12">वह मेरे लिए भवन बनाएगा। मैं उसके राजसिंहासन को सदा-सर्वदा के लिए सुदृढ़ कर दूंगा।</verse>
				<verse number="13">मैं उसका पिता होऊंगा और वह मेरा पुत्र होगा। जैसे मैंने तेरे पूर्ववर्ती राजा शाऊल के प्रति करुणा करना छोड़ दिया था, वैसे मैं उसके प्रति नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="14">मैं उसको अपने भवन में, अपने राज्‍य में सुदृढ़ करूंगा और उसका राज्‍य सदा-सर्वदा स्‍थिर रहेगा।” ’</verse>
				<verse number="15">नातान ने ये सब बातें तथा यह दर्शन राजा दाऊद को बताया।</verse>
				<verse number="16">तब दाऊद तम्‍बू के भीतर गया। वह प्रभु के सम्‍मुख बैठ गया। उसने यह प्रार्थना की, ‘हे प्रभु परमेश्‍वर, मैं और मेरे वंश का महत्‍व क्‍या है कि तूने मुझे इतना ऊंचा उठाया?</verse>
				<verse number="17">फिर भी यह तेरी दृष्‍टि में कितनी छोटी बात है। हे परमेश्‍वर, तूने अपने सेवक के वंश को सुदूर भविष्‍य के लिए भी वचन दिया। इस प्रकार तूने मुझे महान् मनुष्‍य माना!</verse>
				<verse number="18">हे प्रभु परमेश्‍वर, दाऊद तुझ से और क्‍या कह सकता है? तूने अपने सेवक को सम्‍मान दिया। तू अपने सेवक को जानता है।</verse>
				<verse number="19">हे प्रभु, अपने सेवक के कारण और अपने हृदय के अनुरूप, तूने अपनी महानता बताने के लिए यह महान् कार्य किया।</verse>
				<verse number="20">हे प्रभु, तेरे समान और कोई ईश्‍वर नहीं है। तेरे अतिरिक्‍त और कोई परमेश्‍वर नहीं है। यह हमने स्‍वयं अपने कानों से सुना है।</verse>
				<verse number="21">तेरे निज लोग, इस्राएली राष्‍ट्र के समान, पृथ्‍वी पर और कौन राष्‍ट्र है? हे परमेश्‍वर, तू स्‍वयं उनको गुलामी से मुक्‍त करने के लिए आया था, जिससे वे तेरी प्रजा बनें। तूने महान् और आतंकपूर्ण कार्यों द्वारा स्‍वयं एक नाम धारण किया। तूने अपने निज लोगों के सम्‍मुख से, जिन्‍हें तूने अपने लिए मिस्र देश से मुक्‍त किया था, अनेक राष्‍ट्रों को भगाया था।</verse>
				<verse number="22">तूने अपने लोग इस्राएलियों को स्‍थापित किया कि वे युगानुयुग तेरे ही निज लोग बने रहें। हे प्रभु, तू उनका परमेश्‍वर बन गया।</verse>
				<verse number="23">अब हे प्रभु, जो वचन तूने अपने सेवक और उसके वंश के विषय में कहा है, उसको सदा के लिए सत्‍य प्रमाणित कर। अपने वचन के अनुसार कार्य कर।</verse>
				<verse number="24">प्रभु, अपने नाम को स्‍थापित कर, कि लोग सदा-सर्वदा उसका गुणगान करें। तब लोग यह कहेंगे, “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर इस्राएलियों के लिए ही परमेश्‍वर है” तब तेरे सेवक दाऊद का वंश तेरे सम्‍मुख बना रहेगा।</verse>
				<verse number="25">हे मेरे परमेश्‍वर, तूने अपने सेवक के कानों में यह बात प्रकट की है कि तू मुझे स्‍वयं “भवन” बनाएगा। अत: तेरे सेवक को साहस प्राप्‍त हुआ और उसने तुझसे यह प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="26">अब हे प्रभु, तू ही परमेश्‍वर है, तूने अपने सेवक के साथ यह भलाई करने की प्रतिज्ञा की है।</verse>
				<verse number="27">अब तू प्रसन्न हुआ और तूने अपने सेवक के परिवार को आशिष दी है, जिससे वह तेरे सम्‍मुख सदा बना रहे। हे प्रभु, जिस पर तू आशिष करता है, वह सदा आशिषमय बना रहता है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">इसके पश्‍चात् दाऊद ने पलिश्‍तियों को पराजित किया, और उन्‍हें अपने अधीन कर लिया। उसने पलिश्‍तियों के हाथ से गत नगर तथा उसके गाँव छीन लिए।</verse>
				<verse number="2">दाऊद ने मोआब राज्‍य को भी पराजित किया। अत: मोआबी लोग दाऊद के अधीन हो गए। वे दाऊद को कर देने लगे।</verse>
				<verse number="3">जब सोबाह राज्‍य का राजा हदद-एजेर फरात नदी के समीप, हमात नगर की ओर, अपना राज्‍य-विस्‍तार करने गया, तब दाऊद ने उसे पराजित किया।</verse>
				<verse number="4">दाऊद ने उससे एक हजार रथ, सात हजार घुड़सवार और बीस हजार पैदल सैनिक छीन लिए। उसने रथ के सब घोड़ों के घुटने के पीछे की नस काटकर उन्‍हें पंगु बना दिया। परन्‍तु अपने सौ रथों के लिए घोड़े बचा लिए।</verse>
				<verse number="5">दमिश्‍क की सीरियाई सेना सोबाह के राजा हदद-एजेर की सहायता के लिए आई। दाऊद ने उसके बाईस हजार सैनिकों का संहार कर दिया।</verse>
				<verse number="6">उसने दमिश्‍क के अराम नगर में अपने प्रशासक नियुक्‍त किए। यों सीरिया देश के लोग दाऊद के अधीन हो गए। वे दाऊद को कर देने लगे। जहाँ-जहाँ दाऊद गया, प्रभु ने उसे विजय प्रदान की।</verse>
				<verse number="7">जो सोने की ढालें हदद-एजेर के सेवक उठाकर ले जाते थे, उनको दाऊद ने छीन लिया और यरूशलेम ले गया।</verse>
				<verse number="8">दाऊद हदद-एजेर के नगरों−टिबहत और कून−से बहुत मात्रा में कांस्‍य-धातु छीन कर ले गया। इसी कांस्‍य-धातु से सुलेमान ने प्रभु-भवन का हौज, स्‍तम्‍भ और पात्र बनाए।</verse>
				<verse number="9">हमात राज्‍य के राजा तोई ने सुना कि दाऊद ने सोबाह राज्‍य के राजा हदद-एजेर की समस्‍त सेना को पराजित कर दिया।</verse>
				<verse number="10">अत: तोई ने अपने पुत्र हदोराम को राजा दाऊद के पास उसका कुशल-क्षेम पूछने और उसे बधाई देने के लिए भेजा; क्‍योंकि दाऊद ने हदद-एजेर से युद्ध कर उसे पराजित किया था। हदद-एजेर की तोई से शत्रुता थी। तोई ने हदोराम के हाथ सब प्रकार के सोना, चाँदी और पीतल के पात्र भेजे।</verse>
				<verse number="11">राजा दाऊद ने इन पात्रों को भी प्रभु को अर्पित कर दिया। जिन राष्‍ट्रों−एदोम, मोआब, अम्‍मोन, पलिश्‍ती और अमालेक−से उसने सोना-चाँदी छीना था, उसको उसने प्रभु को अर्पित किया था।</verse>
				<verse number="12">अबीशय बेन-सरूयाह ने लवण घाटी में अठारह हजार एदोमी सैनिकों का संहार किया।</verse>
				<verse number="13">उसने एदोम राज्‍य में प्रशासक नियुक्‍त किया। सब एदोमी लोग दाऊद के अधीन हो गए। जहाँ-जहाँ दाऊद गया, प्रभु ने उसे विजय प्रदान की।</verse>
				<verse number="14">यों दाऊद समस्‍त इस्राएल देश पर राज्‍य करने लगा। वह अपनी जनता पर न्‍याय और धार्मिकता से शासन करता था।</verse>
				<verse number="15">योआब बेन-सरूयाह सेनापति था। यहोशाफट बेन-अहीलूद राज-सचिव था।</verse>
				<verse number="16">सादोक बेन-अहीटूब और अहीमेलेक बेन-एबयातार पुरोहित थे। शवशा महासहायक था।</verse>
				<verse number="17">बनायाह बेन-यहोयादा दाऊद के अंगरक्षकों का नायक था। ये अंगरक्षक करेत और पलेत नगरों के रहनेवाले थे। दाऊद के पुत्र राज्‍य सेवा में उच्‍चाधिकारी थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">इसके पश्‍चात् अम्‍मोनी जाति के राजा नाहाश की मृत्‍यु हो गई। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र हानून राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="2">दाऊद ने यह सोचा, ‘जैसे हानून के पिता नाहाश ने मुझसे प्रेमपूर्ण व्‍यवहार किया था, वैसे ही मैं हानून के साथ करूंगा।’ अत: दाऊद ने उसके पिता की मृत्‍यु के विषय में अपने दरबारियों के हाथ संवेदना-संदेश भेजा। दाऊद के दरबारी हानून को सांत्‍वना देने के लिए अम्‍मोन देश में आए।</verse>
				<verse number="3">परन्‍तु अम्‍मोन देश के सामन्‍तों ने अपने स्‍वामी हानून से यह कहा, ‘दाऊद ने आपके पास संवेदना प्रकट करने वाले भेजे। इस कारण क्‍या आप यह सोचते हैं कि वह आपके पिता के प्रति सम्‍मान प्रकट कर रहा है? कदापि नहीं। उसने खोजबीन करने, उलट-पुलट करने और देश का भेद लेने के लिए उनको आपके पास भेजा है।’</verse>
				<verse number="4">अत: हानून ने दाऊद के दरबारियों को पकड़ा। उसने दरबारियों के बाल मूंड़ लिए। इनके वस्‍त्र कमर तक आधे काट दिए। तत्‍पश्‍चात् उन्‍हें विदा कर दिया।</verse>
				<verse number="5">दाऊद को यह समाचार सुनाया गया। उसने दरबारियों से भेंट करने के लिए दूत भेजे; क्‍योंकि वे अत्‍यन्‍त लज्‍जित थे। राजा दाऊद ने आदेश दिया, ‘जब तक तुम्‍हारी दाढ़ी फिर न बढ़ जाए, तब तक तुम यरीहो नगर में ठहरे रहो। उसके बाद आना।’</verse>
				<verse number="6">अम्‍मोनियों ने देखा कि उन्‍होंने दाऊद की शत्रुता मोल ली है। अत: हानून और अम्‍मोनियों ने दूत भेजे। उन्‍होंने प्राय: पैंतीस हजार किलो चांदी से मसोपोतामिया, अराम-माकाह और सोबाह देशों से रथ और घुड़सवार किराए पर बुलाए।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने माकाह देश के राजा को, उसकी सेना तथा बत्तीस हजार रथों के साथ, किराए पर बुलाया। माकाह देश का राजा आया। उसने मेदबा नगर के सम्‍मुख पड़ाव डाला। अम्‍मोनी सैनिक अपने-अपने नगर से निकल कर एकत्र हुए। वे युद्ध के लिए आए।</verse>
				<verse number="8">दाऊद ने यह सुना। उसने सेना और योद्धाओं के साथ सेनापति योआब को भेजा।</verse>
				<verse number="9">अम्‍मोनी सैनिक नगर से बाहर निकले। उन्‍होंने नगर के प्रवेश-द्वार पर युद्ध की व्‍यूह-रचना की। जो राजा युद्ध के लिए आए थे, वे नगर के बाहर मैदान में थे।</verse>
				<verse number="10">योआब ने देखा कि उसे सामने और पीछे, दोनों ओर युद्ध करना होगा। अत: उसने इस्राएली सेना के चुनिन्‍दे सैनिकों में से कुछ सैनिक चुने। तत्‍पश्‍चात् योआब ने उन्‍हें सीरियाई सेना का सामना करने के लिए नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="11">उसने शेष सैनिक अपने भाई अबीशय के हाथ में सौंप दिए, और उन्‍हें अम्‍मोनी सैनिकों का सामना करने के लिए नियुक्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="12">उसने अबीशय से कहा, ‘यदि सीरियाई सैनिक मुझसे अधिक शक्‍तिशाली सिद्ध होंगे, तो मेरी सहायता करने के लिए आना। यदि अम्‍मोनी सैनिक तुमसे अधिक शक्‍तिशाली सिद्ध होंगे, तो मैं आऊंगा और तुम्‍हारी सहायता करूंगा।</verse>
				<verse number="13">शक्‍तिशाली बनो! हम अपनी जनता और अपने परमेश्‍वर के नगरों के लिए युद्ध करें। प्रभु वही करे, जो उसकी दृष्‍टि में उचित है।’</verse>
				<verse number="14">योआब और उसके साथ के सैनिक सीरियाई सेना से युद्ध करने के लिए उनके समीप आए। पर सीरियाई सैनिक उनके सामने से भागने लगे।</verse>
				<verse number="15">जब अम्‍मोनी सैनिकों ने देखा कि सीरियाई सैनिक भाग गए, तब वे भी योआब के भाई अबीशय के सामने से भाग गए और अपने नगर के भीतर चले गए। योआब यरूशलेम नगर में आया।</verse>
				<verse number="16">जब सीरियाई सैनिकों ने देखा कि इस्राएली सेना ने उन्‍हें हरा दिया, तब उन्‍होंने दूत भेजे, और जो सीरियाई सैनिक फरात नदी के उस पार थे, उन्‍हें बुलाया। उनके साथ हदद-एजेर की सेना के सेनापति शोपख को भी बुलाया। वह उनके आगे-आगे था।</verse>
				<verse number="17">दाऊद को यह समाचार मिला। उसने समस्‍त इस्राएली सेना एकत्र की। तब उसने यर्दन नदी को पार किया। वह उनके समीप आया, और उनके विरुद्ध अपनी सेना को खड़ा कर दिया। दाऊद ने सीरियाई सेना का सामना करने के लिए युद्ध की व्‍यूह-रचना की। उन्‍होंने दाऊद से युद्ध किया।</verse>
				<verse number="18">परन्‍तु सीरियाई सेना इस्राएली सेना के सामने से भाग गई। दाऊद ने सीरियाई सेना के सात हजार सारथी, और चालीस हजार सैनिक मार डाले। उसने उनकी सेना के सेनापति शोपख को भी मार डाला।</verse>
				<verse number="19">जब हदद-एजेर के अधीन राजाओं ने देखा कि वे इस्राएली सेना से हार गए, तब उन्‍होंने दाऊद के साथ शान्‍ति स्‍थापित की। वे दाऊद के अधीन हो गए। सीरियाई सेना अम्‍मोनी सेना की सहायता करने को फिर कभी तैयार नहीं हुई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">राजा वसन्‍त की वर्षा के बाद युद्ध पर जाते थे। योआब सेना के साथ युद्ध पर गया। उसने अम्‍मोन देश को उजाड़ डाला। वह रब्‍बाह नगर के समीप आया। उसने नगर को घेर लिया। दाऊद यरूशलेम नगर में ही रह गया था। योआब ने रब्‍बाह नगर-निवासियों का वध कर दिया, और नगर को खण्‍डहर बना दिया।</verse>
				<verse number="2">दाऊद ने अम्‍मोनी देवता मिल्‍कोम के सिर से सोने का मुकुट उतार लिया, और उसको दाऊद के सिर पर रखा। दाऊद को पता चला कि मुकुट का वजन लगभग पैंतीस किलो है! उसमें एक मणि जड़ा हुआ था। दाऊद नगर से लूट का बहुत माल ले गया।</verse>
				<verse number="3">वह नगर के रहनेवालों को भी ले गया, और उन्‍हें आरों, लोहे की गैंतियों और कुल्‍हाड़ियों के काम पर नियुक्‍त किया। उसने ऐसा ही व्‍यवहार अम्‍मोनी राज्‍य के अन्‍य नगरों के साथ भी किया। तत्‍पश्‍चात् दाऊद तथा समस्‍त सेना यरूशलेम नगर को लौट गई।</verse>
				<verse number="4">इस घटना के पश्‍चात् गेजेर नगर में पलिश्‍तियों से युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में हूशाह के रहने वाले सिब्‍बकय ने सिप्‍पई को मार डाला, जो रपाई दानव का वंशज था। इस प्रकार पलिश्‍ती राज्‍य दाऊद के अधीन हो गया।</verse>
				<verse number="5">कुछ समय पश्‍चात् पलिश्‍तियों के साथ फिर युद्ध होने लगा। इस युद्ध में एलहानान बेन-याइर ने गत नगर के गोलयत के भाई लहमी का वध कर दिया। उसके भाले का डण्‍डा करघे के डण्‍डे के समान था।</verse>
				<verse number="6">गत नगर में फिर युद्ध आरम्‍भ हुआ। वहाँ एक भीमकाय पुरुष था। उसके हाथ में छ:-छ: अंगुलियां और पैरों में छ:-छ: अंगुलियां थीं। इस प्रकार उसके हाथ-पैर में चौबीस अंगुलियां थीं। वह भी रपाई दानव का वंशज था।</verse>
				<verse number="7">जब उसने इस्राएली जाति को चुनौती दी, तब दाऊद के भाई शिमआ के पुत्र योनातन ने उसे मार डाला।</verse>
				<verse number="8">ये गत नगर की रपाई जाति के दानवों के वंशज थे। दाऊद और उसके सेवकों ने अपने हाथ से उन्‍हें मौत के घाट उतार दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">शैतान ने इस्राएली राष्‍ट्र को परखा। उसने दाऊद को भड़काया कि वह इस्राएली जाति के बीस वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों की जनगणना करे।</verse>
				<verse number="2">अत: दाऊद ने योआब तथा सेनानायकों को यह आदेश दिया, ‘जाओ, बएर-शेबा से दान नगर तक, युद्ध-सेवा के योग्‍य समस्‍त इस्राएली पुरुषों की गणना करो। मेरे पास उनकी रपट लाओ। मैं उनकी संख्‍या जानना चाहता हूं।’</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु योआब ने कहा, ‘प्रभु अपनी प्रजा की आबादी को सौ गुना बढ़ाए। मेरे स्‍वामी, महाराज, क्‍या वे सब-के-सब आपके सेवक नहीं हैं? तब मेरे स्‍वामी, आप यह काम क्‍यों करना चाहते हैं? आप इस्राएली राष्‍ट्र को प्रभु की दृष्‍टि में क्‍यों दोषी बनाना चाहते हैं?’</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु योआब राजा दाऊद का आदेश मानने को बाध्‍य हुआ। अत: योआब चला गया। उसने समस्‍त इस्राएली देश का भ्रमण किया। तत्‍पश्‍चात् वह यरूशलेम नगर को लौटा।</verse>
				<verse number="5">योआब ने दाऊद को पुरुषों की संख्‍या बताई। समस्‍त इस्राएल प्रदेश में ग्‍यारह लाख पुरुष, और यहूदा प्रदेश में चार लाख सत्तर हजार पुरुष थे। इनकी आयु बीस वर्ष से अधिक थी। ये तलवार चला सकते थे।</verse>
				<verse number="6">योआब ने युद्ध-सेवा के योग्‍य पुरुषों की गणना में लेवी और बिन्‍यामिन कुलों के वंशजों को सम्‍मिलित नहीं किया; क्‍योंकि योआब की दृष्‍टि में राजा का यह आदेश घृणास्‍पद था।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर को अपनी दृष्‍टि में दाऊद का यह कार्य बुरा लगा। उसने इस्राएलियों को दण्‍ड दिया।</verse>
				<verse number="8">दाऊद ने परमेश्‍वर से कहा, ‘मैंने यह कार्य कर महापाप किया। अब, प्रभु कृपाकर अपने सेवक पर से यह अधर्म का बोझ दूर कर। मैं बड़ी मूर्खता का कार्य कर बैठा।’</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने दाऊद के द्रष्‍टा गाद से यह कहा,</verse>
				<verse number="10">‘जा, और दाऊद से यह कह: “प्रभु यों कहता है: मैं तेरे सम्‍मुख तीन प्रस्‍ताव रखता हूं। तू उनमें से एक चुन। मैं उसके अनुसार तेरे साथ व्‍यवहार करूंगा।” ’</verse>
				<verse number="11">अत: गाद दाऊद के पास आया। उसने दाऊद से कहा, ‘प्रभु यों कहता है: “जो तू बनना चाहता है, इनमें से चुन ले:</verse>
				<verse number="12">तीन वर्ष तक अकाल; अथवा तीन महीने तक तेरे बैरियों के द्वारा तेरा विनाश, अर्थात् तीन महीने तक तेरे शत्रुओं की तलवार तुझ पर चलती रहेगी; अथवा तीन दिन मुझ-प्रभु की तलवार का चलना, अर्थात् तेरे देश पर तीन दिन तक महामारी का प्रकोप−जब तक मेरा दूत समस्‍त इस्राएली देश का महाविनाश न करे।” महाराज, आप निर्णय कीजिए कि मैं लौटकर अपने भेजने वाले को क्‍या उत्तर दूं।’</verse>
				<verse number="13">दाऊद ने गाद से कहा, ‘मैं बड़े संकट में हूँ। मैं प्रभु के हाथ से मारा जाना पसन्‍द करता हूँ; क्‍योंकि प्रभु महादयालु है। परन्‍तु मैं मनुष्‍य के हाथ में नहीं पड़ना चाहता।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने इस्राएल देश पर महामारी भेजी। अत: इस्राएल देश के सत्तर हजार व्यक्‍ति मर गए।</verse>
				<verse number="15">परमेश्‍वर ने यरूशलेम नगर को नष्‍ट करने के लिए वहाँ दूत भेजा। जब दूत यरूशलेम को नष्‍ट करने वाला था तब प्रभु ने यह देखा। वह उनकी विपत्ति देखकर पछताया। उसने लोगों का संहार करने वाले दूत से कहा, ‘बस! यह पर्याप्‍त है। अपना हाथ रोक ले।’ उस समय प्रभु का दूत यबूसी जाति के ओर्नान नामक व्यक्‍ति के खलियान के पास खड़ा था।</verse>
				<verse number="16">दाऊद ने अपनी आंखें ऊपर उठाईं। उसने यह देखा, ‘लोगों का संहार करनेवाला दूत आकाश और पृथ्‍वी के मध्‍य खड़ा है। उसके हाथ में तलवार है, जो यरूशलेम नगर से ऊपर उठी हुई है।’ तब दाऊद और धर्मवृद्धों ने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए टाट के वस्‍त्र पहिने। वे मुँह के बल भूमि पर गिरे।</verse>
				<verse number="17">दाऊद ने परमेश्‍वर से कहा, ‘प्रभु, मैंने ही जनगणना करने का आदेश दिया था। पाप मैंने किया। मैंने ही दुष्‍कर्म किया। पर ये भेड़ें? इन्‍होंने क्‍या किया? हे प्रभु परमेश्‍वर, मैं विनती करता हूँ: मुझ पर और मेरे परिवार पर अपना हाथ उठा। पर प्रभु, मेरी जनता पर महामारी मत भेज।’</verse>
				<verse number="18">प्रभु के दूत ने गाद को आदेश दिया कि वह दाऊद के पास जाए, और उससे कहे कि वह यबूसी ओर्नान के खलियान पर प्रभु के लिए एक वेदी प्रतिष्‍ठित करे।</verse>
				<verse number="19">प्रभु के नाम में गाद ने दाऊद से कहा। दाऊद गाद के कथन के अनुसार गया।</verse>
				<verse number="20">उस समय ओर्नान गेहूं दांव रहा था। उसके साथ उसके चार पुत्र थे। वह पीछे मुड़ा। उसने दूत को देखा। उसके चारों पुत्र छिप गए।</verse>
				<verse number="21">दाऊद ओर्नान के पास आया। ओर्नान ने दाऊद को देखा। वह खलियान से बाहर निकला। वह भूमि पर मुंह के बल गिरा और उसने दाऊद का अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="22">दाऊद ने ओर्नान से कहा, ‘मुझे खलियान की यह भूमि दो। मैं इस पर प्रभु के लिए वेदी बनाऊंगा, जिससे महामारी लोगों को छोड़ दे। तुम भूमि के पूरे दाम में यह भूमि मुझे दो।’</verse>
				<verse number="23">ओर्नान ने दाऊद से कहा, ‘महाराज, मेरे स्‍वामी, भूमि को ले लीजिए। जो आपकी दृष्‍टि में उचित है, वह उस पर बनाइए। देखिए, मैं बलि के लिए बैल, अग्‍नि की लकड़ी के लिए दंवरी के औजार, और अन्न-बलि के लिए गेहूँ दूंगा। महाराज, मैं यह सब आपकी सेवा में प्रस्‍तुत करता हूँ।’</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु राजा दाऊद ने ओर्नान से कहा, ‘नहीं, मैं ये वस्‍तुएं रुपये देकर ही तुमसे खरीदूंगा। जो तुम्‍हारा है, वह मैं प्रभु के लिए नहीं लूंगा। मैं ऐसी अग्‍नि-बलि नहीं चढ़ाऊंगा, जिसका मैंने मूल्‍य नहीं चुकाया है।’</verse>
				<verse number="25">अत: दाऊद ने भूमि के लिए ओर्नान को सात किलो सोना चुकाया।</verse>
				<verse number="26">दाऊद ने वहां प्रभु के लिए वेदी निर्मित की, और अग्‍नि-बलि तथा सहभागिता-बलि तैयार की। उसने प्रभु को पुकारा, और प्रभु ने अग्‍नि-बलि की वेदी पर आकाश से अग्‍नि की वर्षा कर दाऊद को उत्तर दिया।</verse>
				<verse number="27">प्रभु ने दूत को आदेश दिया, और दूत ने म्‍यान में तलवार रख ली।</verse>
				<verse number="28">जब दाऊद ने देखा कि प्रभु ने यबूसी ओर्नान के खलियान में उसको उत्तर दिया, तब उसने उसी समय वहां बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="29">प्रभु का शिविर, जो मूसा ने निर्जन प्रदेश में बनाया था, और अग्‍नि-बलि की वेदी दोनों उस समय गिब्ओन के पहाड़ी शिखर पर थे।</verse>
				<verse number="30">परन्‍तु दाऊद प्रभु की इच्‍छा जानने के लिए उसके सम्‍मुख नहीं जा सका; क्‍योंकि वह प्रभु के दूत की तलवार से भयभीत था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">दाऊद ने कहा, ‘इस स्‍थान पर प्रभु परमेश्‍वर का भवन होगा, और यहीं इस्राएली राष्‍ट्र के लिए अग्‍नि-बलि की वेदी भी बनेगी।’</verse>
				<verse number="2">इस्राएल देश में विदेशी मजदूर थे। दाऊद ने उनको एकत्र होने का आदेश दिया। तत्‍पश्‍चात् उसने परमेश्‍वर का भवन बनाने के लिए पत्‍थरों को काटने-छांटने के उद्देश्‍य से शिल्‍पकार नियुक्‍त किए।</verse>
				<verse number="3">फिर दाऊद ने फाटकों के किवाड़ों के लिए कीले और अंकुड़े बनाने के लिए बहुत लोहा, और अत्‍यधिक मात्रा में पीतल इकट्ठा किया।</verse>
				<verse number="4">उसने देवदार के असंख्‍य लट्ठे भी एकत्र किए। सीदोन और सोर देशों के व्‍यापारी दाऊद के पास अपार मात्रा में देवदार की इमारती लकड़ी लाए।</verse>
				<verse number="5">दाऊद यह सोचता था, ‘मेरा पुत्र सुलेमान अभी किशोर है। उसे अनुभव नहीं है। जो भवन प्रभु के लिए बनाया जाएगा, उसको अत्‍यन्‍त विशाल होना चाहिए ताकि समस्‍त देशों में उसका नाम और भव्‍यता की चर्चा हो। अत: मैं भवन-निर्माण की तैयारी करूंगा।’ यह सोचकर दाऊद ने अपनी मृत्‍यु के पूर्व अत्‍यधिक मात्रा में इमारती साज-सामान एकत्र कर लिया।</verse>
				<verse number="6">एक दिन दाऊद ने अपने पुत्र सुलेमान को बुलाया, और उसको इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के लिए भवन बनाने का आदेश दिया।</verse>
				<verse number="7">दाऊद ने सुलेमान से यह कहा, ‘मेरे पुत्र, मेरी हार्दिक इच्‍छा थी कि मैं अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम की प्रतिष्‍ठा के लिए एक भवन बनाऊं।</verse>
				<verse number="8">परन्‍तु प्रभु का यह वचन मैंने सुना है: “तूने बहुत रक्‍त बहाया है। तूने बड़ी-बड़ी लड़ाइयां लड़ीं। अत: तू मेरे नाम पर भवन नहीं बनाएगा। तूने मेरे सम्‍मुख धरती पर बहुत रक्‍त बहाया है।</verse>
				<verse number="9">देख, तुझे एक पुत्र उत्‍पन्न होगा। वह शान्‍ति-प्रिय होगा। मैं उसके चहुंओर के शत्रुओं से उसको मुक्‍त रखूंगा और शान्‍ति प्रदान करूंगा। उसका नाम सुलेमान होगा। मैं उसके शासनकाल में इस्राएली राष्‍ट्र को शान्‍ति और चैन प्रदान करूंगा।</verse>
				<verse number="10">वह मेरे नाम पर एक भवन बनाएगा। वह मेरा पुत्र होगा, और मैं उसका पिता। मैं इस्राएल देश में उसके राज्‍य-सिंहासन को सदा-सर्वदा के लिए सुदृढ़ कर दूंगा।”</verse>
				<verse number="11">‘अब, मेरे पुत्र, प्रभु तेरे साथ हो! जैसा उसने तेरे विषय में कहा है, वैसा ही तू अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए भवन बनाने में सफल हो!</verse>
				<verse number="12">प्रभु तुझे समझ और बुद्धि प्रदान करे। इस प्रकार जब तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे इस्राएली राष्‍ट्र का शासक नियुक्‍त करेगा, तब तू उसकी व्‍यवस्‍था का पालन कर सके।</verse>
				<verse number="13">जो संविधियां और न्‍याय-सिद्धान्‍त प्रभु ने इस्राएली राष्‍ट्र के लिए मूसा को दिए थे, यदि तू उनका पालन करने में तत्‍पर रहेगा तो तू फूलेगा-फलेगा। शक्‍तिशाली और साहसी बन! भयभीत मत हो! निराश मत हो!</verse>
				<verse number="14">मैंने दु:ख-तकलीफ सहकर प्रभु के भवन के लिए पैंतीस लाख किलो सोना और साढ़े तीन करोड़ किलो चांदी तथा इतना पीतल और लोहा इकट्ठा किया है, कि उसको तोला नहीं जा सकता है! मैंने भवन के लिए इमारती लकड़ी और पत्‍थर भी इकट्ठा किया है। तू इनको और इकट्ठा करना।</verse>
				<verse number="15">तेरे पास असंख्‍य कारीगर हैं: शिल्‍पकार, राज, बढ़ई, तथा सब प्रकार की पच्‍ची-कारीगरी करने वाले अगणित कारीगर;</verse>
				<verse number="16">सोने, चांदी, पीतल और लोहे का कार्य करने वाले कुशल सुनार। उठ! कार्य आरम्‍भ कर! प्रभु तेरे साथ हो!’</verse>
				<verse number="17">दाऊद ने इस्राएली राष्‍ट्र के उच्‍चाधिकारियों को आदेश दिया कि वे उसके पुत्र सुलेमान की सहायता करें। दाऊद ने कहा,</verse>
				<verse number="18">‘क्‍या प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हारे साथ नहीं है? क्‍या उसने तुम्‍हारे चारों ओर शान्‍ति प्रदान नहीं की है? उसने इस देश के निवासियों को मेरे हाथ में सौंप दिया है। सारा देश प्रभु के सम्‍मुख उसके निज लोग इस्राएलियों के अधीन हो गया है।</verse>
				<verse number="19">अत: अब तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की ओर अपना प्राण और हृदय केन्‍द्रित करो, और उसकी खोज करो। उठो, और प्रभु परमेश्‍वर के पवित्र स्‍थान का निर्माण करो, ताकि प्रभु के नाम की प्रतिष्‍ठा के लिए निर्मित भवन में प्रभु की विधान-मंजूषा और परमेश्‍वर के पवित्र पात्र रखे जा सकें।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">दाऊद वृद्ध हो गया था। वस्‍तुत: उसकी आयु पुर्ण हो चुकी थी। अत: उसने अपने पुत्र सुलेमान को इस्राएल देश का राजा नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="2">दाऊद ने इस्राएली राष्‍ट्र के सब नेताओं, पुरोहितों और लेवीय उप-पुरोहितों को एकत्र किया।</verse>
				<verse number="3">तीस वर्ष तथा उससे अधिक आयु के उप-पुरोहितों की गणना की गई। इनकी कुल संख्‍या अड़तीस हजार थी।</verse>
				<verse number="4">दाऊद ने आदेश दिया, ‘इनमें से चौबीस हजार उप-पुरोहित प्रभु-भवन के सेवा-कार्यों को करेंगे; छ: हजार अधिकारी तथा शासक,</verse>
				<verse number="5">चार हजार द्वारपाल और चार हजार गायक होंगे। ये गायक प्रभु की स्‍तुति के लिए बनाए गए मेरे वाद्ययन्‍त्रों पर प्रभु की स्‍तुति गाएंगे।’</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् दाऊद ने कुलपति लेवी के वंशजों−गेर्शोम, कहात और मरारी−के दलों में उनको संगठित किया।</verse>
				<verse number="7">गेर्शोम के ये पुत्र थे: लदान और शिमई।</verse>
				<verse number="8">लदान के तीन पुत्र थे: यहीएल, जो ज्‍येष्‍ठ था; जेताम और योएल।</verse>
				<verse number="9">शिमई के तीन पुत्र थे; शलोमोत, हजीएल और हारान। ये लदान-पितृकुल के मुखिया थे।</verse>
				<verse number="10">शिमई के चार पुत्र थे: यहत, जीजा, यऊश और बरीआह।</verse>
				<verse number="11">यहत ज्‍येष्‍ठ था। दूसरे स्‍थान पर जीजा था। यऊश और बरीआह के अधिक पुत्र नहीं थे। उनके पितृ-कुलों को एक ही पितृ-कुल के अन्‍तर्गत गिना गया।</verse>
				<verse number="12">कहात के चार पुत्र थे: अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और ऊज्‍जीएल।</verse>
				<verse number="13">अम्राम के दो पुत्र थे: हारून और मूसा। हारून को दूसरे व्यक्‍तियों से अलग किया गया था ताकि वह महापवित्र वस्‍तुओं को प्रभु के लिए अर्पित करे। वह और उसके वंशज प्रभु के सम्‍मुख सदा-सर्वदा धूप-द्रव्‍य जलाएं, प्रभु की सेवा करें, और उसके नाम से अराधकों को आशीर्वाद दें।</verse>
				<verse number="14">परमेश्‍वर के जन मूसा के वंशजों को लेवी कुल के अन्‍तर्गत गिना गया।</verse>
				<verse number="15">मूसा के ये पुत्र थे: गेर्शोम और एलीएजेर।</verse>
				<verse number="16">गेर्शोम के पुत्रों में शबूएल ज्‍येष्‍ठ था।</verse>
				<verse number="17">एलीएजेर के पुत्रों में रहबयाह ज्‍येष्‍ठ था। यद्यपि एलीएजेर के और पुत्र नहीं थे, तथापि रहबयाह के अनेक पुत्र थे।</verse>
				<verse number="18">यिसहार के पुत्रों में शलोमीत ज्‍येष्‍ठ था।</verse>
				<verse number="19">हेब्रोन के चार पुत्र थे: ज्‍येष्‍ठ यरियाह, और उसके बाद क्रमश: अमरयाह, यहजीएल और यकमआम।</verse>
				<verse number="20">ये ऊज्‍जीएल के दो पुत्र थे: ज्‍येष्‍ठ मीकाह और यिश्‍शियाह।</verse>
				<verse number="21">मरारी के ये पुत्र थे: महली और मूशी। महली के ये पुत्र थे: एलआजर और कीश।</verse>
				<verse number="22">जब एलआजर की मृत्‍यु हुई तब उसके पुत्र नहीं वरन् पुत्रियां थीं। कीश के पुत्रों ने, जो उनके चचेरे भाई-बन्‍धु थे, उनके साथ विवाह किया।</verse>
				<verse number="23">मूशी के तीन पुत्र थे: महली, एदेर और यरेमोत।</verse>
				<verse number="24">लेवीय पितृकुलों के परिवार के ये ही मुखिया थे। इनकी आयु बीस वर्ष तथा इससे अधिक थी। इनका नाम पंजीकृत किया गया था। इन्‍हें प्रभु-भवन के सेवा-कार्यों का दायित्‍व सौंपा गया था।</verse>
				<verse number="25">दाऊद ने यह कहा था, ‘इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर ने अपने निज लोगों को, हमें, युद्ध से विश्राम प्रदान किया है। प्रभु यरूशलेम नगर में सदा के लिए निवास करता है।</verse>
				<verse number="26">अत: अब लेवीय उप-पुरोहितों को प्रभु के शिविर, तथा उसकी आराधना में प्रयुक्‍त होने वाली वस्‍तुओं को ढोने की आवश्‍यकता नहीं रही।’ (</verse>
				<verse number="27">दाऊद के अन्‍तिम आदेश से बीस वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लेवी कुल के पुरुषों की गणना की गई।)</verse>
				<verse number="28">‘अब ये मन्‍दिर में प्रभु की आराधना के लिए हारून के वंशजों−पुरोहितों−की सहायता करेंगे। ये भवन के आंगनों और कक्षों का दायित्‍व संभालेंगे। पवित्र पात्रों को धोएंगे। वस्‍तुत: ये परमेश्‍वर के भवन के सब सेवा-कार्य करेंगे।</verse>
				<verse number="29">ये इन कार्यों में भी सहायता करेंगे: भेंट की रोटी तैयार करना; अन्न-बलि का आटा पीसना; बेखमीर रोटी की पपड़ियां, भुंजे हुए अन्न की भेंट, तेल मिश्रित भेंट, आदि की देख-भाल करना। इनके अतिरिक्‍त लेवीय उपपुरोहित मन्‍दिर की वस्‍तुओं को नापने और तोलने का कार्य करेंगे।</verse>
				<verse number="30">वे प्रतिदिन प्रात: और संध्‍या समय प्रभु के सम्‍मुख खड़े होकर प्रभु की सराहना और स्‍तुति करेंगे।</verse>
				<verse number="31">इसके अतिरिक्‍त जब विश्राम-दिवस पर, नवचन्‍द्र पर्व पर तथा अन्‍य पर्वों पर अन्न-बलि चढ़ाई जाएगी, तब जितने उप-पुरोहितों की आवश्‍यकता पड़ेगी उतने उप-पुरोहित प्रभु के सम्‍मुख नियमित रूप से उपस्‍थित होंगे।</verse>
				<verse number="32">‘इस प्रकार वे मिलन-शिविर तथा पवित्र-स्‍थान का दायित्‍व संभालेंगे। वे मन्‍दिर में प्रभु की आराधना में पुरोहितों की, अपने चचेरे भाई-बन्‍धुओं, हारून के वंशजों की सहायता करेंगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">हारून के वंशजों के दल इस प्रकार थे। हारून के ये पुत्र थे: नादाब, अबीहू, एलआजर और ईतामार।</verse>
				<verse number="2">नादाब और अबीहू की मृत्‍यु उनके पिता के पूर्व हो गई थी। उनके कोई पुत्र न था। इसलिए एलआजर और ईतामार पुरोहित के पद पर नियुक्‍त हुए।</verse>
				<verse number="3">एलआजर के वंशज सादोक और ईतामार के वंशज अहीमेलेक की सहायता से दाऊद ने पुरोहित के सेवा-कार्यों को सम्‍पन्न करने के लिए हारून के वंशजों का पुन: संगठन किया।</verse>
				<verse number="4">एलआजर के वंशजों में ईतामार के वंशजों की अपेक्षा अधिक संख्‍या में अगुए थे। उनको दलों में इस प्रकार बांटा गया: एलआजर वंश के पितृकुलों के सोलह और ईतामार वंश के आठ अगुए नियुक्‍त किए गए।</verse>
				<verse number="5">दाऊद ने चिट्ठी डालकर उनको दलों में संगठित किया था। सबका ऐसा ही निर्वाचन किया गया था, क्‍योंकि एलआजर और ईतामार दोनों के वंशजों में पवित्र-स्‍थान के अधिकारी तथा परमेश्‍वर के अधिकारी थे।</verse>
				<verse number="6">लेवी कुल के उप-पुरोहित लिपिक शमयाह बेन-नतनएल ने राजा एवं दरबारियों के सम्‍मुख, पुरोहित सादोक एवं अहीमेलेक बेन-अबीयातार के सम्‍मुख तथा पुरोहितों और उप-पुरोहितों के पितृकुलों के अगुओं के सम्‍मुख उनके नाम लिखे। एलआजर वंश से एक पुरोहित-परिवार तथा ईतामार के वंश से एक पुरोहित-परिवार चुना गया।</verse>
				<verse number="7">पहली चिट्ठी यहोयारीब के नाम पर तथा दूसरी चिट्ठी यदयाह के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="8">तीसरी हारीम के नाम पर और चौथी सोरीन के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="9">पांचवीं मलकियाह के तथा छठी मिय्‍यामीन के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="10">सातवीं हक्‍कीस के तथा आठवीं अबिय्‍याह के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="11">नौंवी येशुअ के तथा दसवीं शकनायाह के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="12">ग्‍यारहवीं एलयाशीब के तथा बारहवीं याकीम के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="13">तेरहवीं हूप्‍पाह के तथा चौदहवीं येशेबआब के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="14">पन्‍द्रहवीं बिलगाह के तथा सोलहवीं इम्‍मेर के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="15">सत्रहवीं हेजीर के तथा अठारहवीं हप्‍पिस्‍सेस के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="16">उन्नीसवीं पतहयाह के तथा बीसवीं यहेजकेल के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="17">इक्‍कीसवीं याकीन के तथा बाईसवीं गामूल के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="18">तेईसवीं दलायाह के और चौबीसवीं मअजयाह के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="19">पुरोहित के सेवा-कार्यों को सम्‍पन्न करने के लिए उनका दल-विभाजन यही था। वे इसी क्रम में प्रभु के भवन में प्रवेश करते थे। जो प्रथा उनके पूर्वज पुरोहित हारून ने स्‍थापित की थी और जिसको मानने का आदेश इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर ने उसको दिया था, वह यही थी।</verse>
				<verse number="20">लेवी-कुल के शेष उप-पुरोहित ये थे। अम्राम के पुत्रों में से शूबाएल। शूबाएल के पुत्रों में से यहदयाह।</verse>
				<verse number="21">रहबयाह के पुत्रों में से ज्‍येष्‍ठ पुत्र यिश्‍शियाह चुना गया।</verse>
				<verse number="22">यिसहार के वंश में से शलोमोत, शलोमोत के पुत्रों में से यहत।</verse>
				<verse number="23">हेब्रोन के पुत्रों में से ज्‍येष्‍ठ पुत्र यरिय्‍याह, दूसरा अमरयाह, तीसरा यहजीएल, चौथा यकमआम।</verse>
				<verse number="24">ऊज्‍जीएल के पुत्रों में से मीकाह। मीकाह के पुत्रों में से शामीर।</verse>
				<verse number="25">मीकाह का भाई यिश्‍शियाह था। यिश्‍शियाह के पुत्रों में से जकर्याह।</verse>
				<verse number="26">मरारी के ये पुत्र थे: महली और मूशी। यअजियाह के ये पुत्र थे: बनो -</verse>
				<verse number="27">वह मरारी के पुत्रों में नहीं वरन् यअजियाह का ही पुत्र था−; उसके अन्‍य पुत्र थे: शोहाम, जक्‍कूर और इबरी।</verse>
				<verse number="28">महली के पुत्रों में से एलआजर। किन्‍तु एलआजर का कोई पुत्र नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="29">कीश के पुत्रों में से यरहमएल।</verse>
				<verse number="30">मूशी के ये पुत्र थे: महली, एदेर और यरीमोत। अपने-अपने पितृकुल के अनुसार लेवी कुल के ये ही वंशज थे।</verse>
				<verse number="31">इन्‍होंने भी, हारून-वंशीय अपने चचेरे भाई-बन्‍धुओं के समान, राजा दाऊद, पुरोहित सादोक, अहीमेलेक, पुरोहितों और उप-पुरोहितों के पितृकुलों के अगुओं के सम्‍मुख चिट्ठी डालकर नाम निकाले। इस प्रकार ज्‍येष्‍ठ और कनिष्‍ठ पुत्रों ने पितृकुलों के नाम चुनने के लिए साथ ही साथ चििट्ठयां डालीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">दाऊद और उच्‍चाधिकारियों ने आसाफ, हेमान और यदूतून के कुछ पुत्रों को विशेष सेवा-कार्यों के लिए नियुक्‍त किया। इनका कार्य वीणा, सारंगी और झांझ बजाते हुए नबूवत करना था। जो व्यक्‍ति मन्‍दिर में यह सेवा-कार्य करते थे, उनके नाम इस प्रकार हैं:</verse>
				<verse number="2">आसाफ के पुत्र: जक्‍कूर, योसेप, नतन्‍याह और अशरएलाह। आसाफ के ये पुत्र आसाफ के ही निर्देशन में सेवा-कार्य करते थे। आसाफ राजा के अधीन नबूवत करता था।</verse>
				<verse number="3">ये यदूतून के पुत्र थे: गदलयाह, सरी, यशायाह, शिमई, हशबयाह और मत्तित्‍याह। ये छ: पुत्र अपने पिता यदूतून के अधीन सेवा-कार्य करते थे। यदूतून प्रभु की सराहना और स्‍तुति में आराधना के अवसर पर वीणा बजाता और नबूवत करता था।</verse>
				<verse number="4">हेमान के ये पुत्र थे: बुिक्‍कयाह, मत्तन्‍याह, ऊज्‍जीएल, शबूएल, यरीमोत, हनन्‍याह, हनानी, एलीआताह, गिद्दलती, रोममतीएजेर, योशबकाशाह, मल्‍लोती, होतीर और महजीओत।</verse>
				<verse number="5">ये ही हेमान के पुत्र थे। हेमान राजा का द्रष्‍टा था और उसे परमेश्‍वर के वचन के अनुसार ये पुत्र प्राप्‍त हुए थे कि वे परमेश्‍वर की महिमा को उन्नत और समृद्ध करें। परमेश्‍वर ने हेमान को चौदह पुत्र और तीन पुत्रियां प्रदान की थीं।</verse>
				<verse number="6">ये सब अपने पिता के निर्देशन में प्रभु के भवन में आराधना के समय झांझ, सारंगी और वीणा बजाते थे। आसाफ, यदूतून और हेमान राजा के अधीन सेवा-कार्य करते थे।</verse>
				<verse number="7">उनके साथ उनके चचेरे भाई-बहिन भी थे जो प्रभु के लिए गीत गाने में प्रशििक्षत थे। वे कुशल गायक थे। उनकी कुल संख्‍या दो सौ अट्ठासी थी।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने, छोटे-बड़े, गुरु-शिष्‍य ने सेवा-कार्य की अपनी बारी निश्‍चित करने के लिए चिट्ठी निकाली।</verse>
				<verse number="9">आसाफ के परिवार में पहली चिट्ठी योसेप के नाम पर निकली। दूसरी चिट्ठी गदलयाह के नाम पर निकली। वह और उसके भाई तथा उसके पुत्र कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="10">तीसरी चिट्ठी जक्‍कूर के नाम पर निकली। वह और उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="11">चौथी चिट्ठी यिस्री के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="12">पांचवीं चिट्ठी नतनयाह के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="13">छठी चिट्ठी बुक्‍कयाह के नाम पर निकली। इसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="14">सातवीं चिट्ठी यसरएलाह के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="15">आठवीं चिट्ठी यशायाह के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="16">नौवीं चिट्ठी मत्तन्‍याह के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="17">दसवीं चिट्ठी शिमई के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="18">ग्‍यारहवीं चिट्ठी अजरएल के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="19">बारहवीं चिट्ठी हशबयाह के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="20">तेरहवीं चिट्ठी शूबाएल के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="21">चौदहवीं चिट्ठी मत्तित्‍याह के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="22">पन्‍द्रहवीं चिट्ठी यरेमोत के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="23">सोलहवीं चिट्ठी हनन्‍याह के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="24">सत्रहवीं चिट्ठी योशबकशह के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="25">अठारहवीं चिट्ठी हनानी के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="26">उन्नीसवीं चिट्ठी मल्‍लोती के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="27">बीसवीं चिट्ठी एलियातह के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="28">इक्‍कीसवीं चिट्ठी होतीर के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="29">बाईसवीं चिट्ठी गिद्दलती के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="30">तेईसवीं चिट्ठी महजीओत के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
				<verse number="31">चौबीसवीं चिट्ठी रोममतीएजेर के नाम पर निकली। उसके पुत्र और भाई कुल मिलाकर बारह जन थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">मन्‍दिर के द्वारपालों के दलों के नाम इस प्रकार थे: कोरह के वंश में से: मशेलेम्‍याह जो कोरे का पुत्र और एबयासाफ का पौत्र था।</verse>
				<verse number="2">मशेलेम्‍याह के ये पुत्र थे: जकर्याह जो ज्‍येष्‍ठ पुत्र था; दूसरा पुत्र यदीअएल, तीसरा पुत्र जबद्याह, चौथा यातनीएल,</verse>
				<verse number="3">पांचवां एलाम, छठा यहोहानान और सातवां एलहोएनई।</verse>
				<verse number="4">ओबेद-एदोम के भी पुत्र हुए थे। उनके नाम इस प्रकार हैं: ज्‍येष्‍ठ पुत्र शमअयाह, दूसरा पुत्र यहोजाबाद, तीसरा योआह, चौथा साकार, पांचवां नतनएल,</verse>
				<verse number="5">छठा अम्‍मीएल, सातवां इस्‍साकार और आठवां पऊल्‍लतई। इस प्रकार परमेश्‍वर ने उसे आशिष दी।</verse>
				<verse number="6">ओबेद-एदोम के पुत्र शमअयाह के भी पुत्र उत्‍पन्न हुए थे। वे अत्‍यन्‍त शक्‍तिशाली पुरुष थे। अत: वे अपने पितृकुलों के शासक थे।</verse>
				<verse number="7">उनके नाम इस प्रकार थे: ओतनी, रपाएल, ओबेद, एलजाबाद तथा एलजाबाद के भाई एलीहू और समक्‍याह। ये दोनों भी शक्‍तिशाली पुरुष थे।</verse>
				<verse number="8">ये सब पुत्र, तथा उनके पुत्र, और उनके चचेरे भाई-बन्‍धु ओबेद-एदोम के परिवार के सदस्‍य थे। ये शक्‍तिशाली पुरुष थे और मन्‍दिर के सेवा-कार्य के लिए सर्वथा उपयुक्‍त थे। इनकी कुल संख्‍या बासठ थी।</verse>
				<verse number="9">मशेलेम्‍याह के पुत्रों और भाइयों की संख्‍या अठारह थी। ये भी शक्‍तिशाली पुरुष थे।</verse>
				<verse number="10">मरारी के वंशज होसाह के भी पुत्र थे: शिमरी, जो अगुआ था। (यद्यपि वह ज्‍येष्‍ठ पुत्र नहीं था, तो भी उसके पिता ने उसको अगुआ बना दिया था।)</verse>
				<verse number="11">दूसरा पुत्र हिल्‍किय्‍याह था, तीसरा टबल्‍याह और चौथा जकर्याह था। होसाह के पुत्र और भाई कुल मिलाकर तेरह जन थे।</verse>
				<verse number="12">पितृकुलों के अगुओं से ही द्वारपालों के दल संगठित किए गए थे। ये अपने चचेरे भाई-बन्‍धुओं के साथ प्रभु के भवन में सेवा-कार्य करते थे।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने सेवा-कार्य के लिए चिट्ठी डालकर द्वारों का चुनाव किया था। छोटे-बड़े, एक परिवार के बाद दूसरे परिवार ने चिट्ठी निकाली थी।</verse>
				<verse number="14">पूर्वी द्वार के लिए चिट्ठी शेलेम्‍याह के नाम पर निकली। उन्‍होंने उसके पुत्र जकर्याह के नाम पर भी चिट्ठी निकाली (जकर्याह बुद्धिमान मन्‍त्री था।)। उसे उत्तरी द्वार सौंपा गया।</verse>
				<verse number="15">दक्षिणी द्वार के लिए ओबेद-एदोम के नाम पर चिट्ठी निकली। उसके पुत्रों को भण्‍डार-गृह सौंपा गया।</verse>
				<verse number="16">होसाह के नाम पर चिट्ठी निकली, और उसको पश्‍चिमी द्वार सौंपा गया। पश्‍चिमी द्वार के साथ उसको शल्‍लेकेत नामक द्वार का भी दायित्‍व सौंपा गया। यह द्वार चढ़ाई वाले मार्ग पर था। द्वारपालों के समान ये पहरेदार भी थे:</verse>
				<verse number="17">पूर्वी द्वार पर छ: लेवीय पहरेदार थे, जो प्रतिदिन पहरा देते थे। उत्तरी द्वार पर चार थे। वे भी प्रतिदिन पहरा देते थे। दक्षिणी द्वार पर चार पहरेदार नियुक्‍त थे, जो प्रतिदिन पहरा देते थे। दोनों भण्‍डारगृहों के दो-दो पहरेदार थे।</verse>
				<verse number="18">पश्‍चिमी-द्वार के स्‍तम्‍भों वाले बरामदे के मार्ग के लिए चार पहरेदार थे। दो पहरेदार स्‍तम्‍भावलि के लिए थे।</verse>
				<verse number="19">कोरह तथा मरारी वंशजों के ये ही दल थे, जो द्वारपाल और पहरेदार थे।</verse>
				<verse number="20">इनके चचेरे भाई-बन्‍धु, जो लेवी कुल के और उप-पुरोहित थे, परमेश्‍वर के भवन के कोषों तथा भवन में चढ़ाई गई वस्‍तुओं के कोषागारों का दायित्‍व संभालते थे।</verse>
				<verse number="21">लदान के वंशज−अर्थात् गेर्शोन का पितृकुल, जिसका मुखिया लदान का पुत्र यहीएल था−</verse>
				<verse number="22">जेताम तथा उसका भाई योएल प्रभु-भवन के कोषागारों के अधिकारी थे।</verse>
				<verse number="23">अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और ऊज्‍जीएल के वंशजों पर</verse>
				<verse number="24">शबूएल नियुक्‍त किया गया था। यह मूसा के पुत्र गेर्शोम के वंश का था। यह कोषागारों का मुख्‍य अधिकरी था।</verse>
				<verse number="25">उसके भाई एलीएजेर के वंशज ये थे: एलीएजेर का पुत्र रहबयाह, रहबयाह का पुत्र यशायाह, यशायाह का पुत्र योराम, योराम का पुत्र जिकरी, जिकरी का पुत्र शलोमोत।</verse>
				<verse number="26">शलोमोत और उसके भाई उस अर्पित कोषागार के अधिकारी थे, जिसको राजा दाऊद ने, पितृकुलों के नेताओं, सहस्र सैनिकों के नायकों, सौ सैनिकों के नायकों और सेनापतियों ने प्रभु को अर्पित किया था।</verse>
				<verse number="27">जो युद्ध उन्‍होंने जीते थे, उनकी लूट में से उन्‍होंने प्रभु के भवन की मरम्‍मत-कार्य के लिए भेंट अर्पित की थी।</verse>
				<verse number="28">इनके अतिरिक्‍त जो भेंटें द्रष्‍टा शमूएल, शाऊल बेन-कीश, अबनेर बेन-नेर, योआब बेन-सरूयाह ने अर्पित की थी, उनके भी वे अधिकारी थे। वस्‍तुत: शलोमोत और उसके भाई समस्‍त अर्पित भेंटों के अधिकारी थे।</verse>
				<verse number="29">यिसहार के वंश में से कनन्‍याह तथा उसके पुत्रों को इस्राएली राज्‍य के राज-काज को संभालने के लिए नियुक्‍त किया गया। ये लिपिक और न्‍यायाधीश थे।</verse>
				<verse number="30">हेब्रोन के वंश के हशबयाह तथा उसके चचेरे भाई-बन्‍धु जो शक्‍तिशाली थे, और जिनकी कुल संख्‍या सत्रह सौ थी, यर्दन नदी के पश्‍चिमी क्षेत्र में इस्राएली राज्‍य का प्रशासन-कार्य संभालते थे। उनके दायित्‍व के अन्‍तर्गत धार्मिक तथा राजकीय कार्य से सम्‍बन्‍धित सब कार्य थे।</verse>
				<verse number="31">हेब्रोन के वंशजों में यरियाह मुखिया था। (दाऊद के राज्‍य-काल के चालीसवें वर्ष हेब्रोन वंशजों के पारिवारिक इतिहास की खोज की गई थी। तब महाशक्‍तिशाली पुरुषों के नामों का पता चला। ये गिलआद क्षेत्र के गेजेर नगर के थे।)</verse>
				<verse number="32">उसके चचेरे भाई-बन्‍धु भी शक्‍तिशाली थे। उनकी संख्‍या दो हजार सात सौ थी। वे अपने पितृकुलों के मुखिया थे। राजा दाऊद ने धार्मिक तथा राजकीय कार्यों के लिए उन्‍हें रूबेन और गाद कुलों तथा अर्ध-मनश्‍शे गोत्र के लोगों पर नियुक्‍त किया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">इस्राएली राज्‍य के उच्‍चाधिकारियों की नाम-सूची: ये अधिकारी पितृकुलों के मुखिया, सहस्र सैनिकों के नायक, सौ सैनिकों के नायक और प्रशासक थे, जो समस्‍त राजकीय कार्यों के लिए मास-प्रति-मास पूरे वर्ष अपने-अपने विभाग के अनुसार आया-जाया करते थे। प्रत्‍येक विभाग में चौबीस हजार व्यक्‍ति थे।</verse>
				<verse number="2">पहले माह के पहले विभाग का अध्‍यक्ष याशोबआम बेन-जबदीएल था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="3">वह पेरेस के वंश का था। वह पहले महीने में मन्‍दिर के सभी नायकों का प्रधान था।</verse>
				<verse number="4">दूसरे माह के विभाग का अध्‍यक्ष एलआजर बेन-दोदई था । वह अहोह नगर का रहने वाला था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="5">तीसरे माह में तीसरे विभाग का अध्‍यक्ष सेनापति बनायाह था, जो पुरोहित यहोयादा का पुत्र था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="6">यह वही बनायाह था जो तीस योद्धाओं में एक था और उन्‍हीं तीस योद्धाओं का नायक था। उसका पुत्र अम्‍मीजाबाद उसके विभाग में सम्‍मिलित था।</verse>
				<verse number="7">चौथे माह के चौथे विभाग का अध्‍यक्ष असाएल था। यह योआब का भाई था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। उसके बाद उसका पुत्र जबद्याह अध्‍यक्ष हुआ।</verse>
				<verse number="8">पांचवें माह के पांचवें विभाग का अध्‍यक्ष शम्‍हूत था। वह यिजराह नगर का रहने वाला था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="9">छठे माह के छठे विभाग का अध्‍यक्ष ईराह था, जो तकोअ नगर के रहने वाले इक्‍केश का पुत्र था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="10">सातवें माह के सातवें विभाग का अध्‍यक्ष पलोन नगर का हेलेस था। वह एफ्रइम गोत्र का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="11">आठवें माह के आठवें विभाग का अध्‍यक्ष सिब्‍बकई था। वह हूशाह नगर का रहनेवाला था, और जराह वंश का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="12">नौवें माह के नौवें विभाग का अध्‍यक्ष अबीएजर था। वह अनातोत नगर का रहनेवाला था। वह बिन्‍यामिन कुल का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="13">दसवें माह के दसवें विभाग का अध्‍यक्ष महरई था। वह नटाफाह नगर का रहनेवाला था। वह जराह वंश का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="14">ग्‍यारहवें माह के ग्‍यारहवें विभाग का अध्‍यक्ष बनायाह था। वह पिर्आतोन नगर का रहनेवाला था। वह एफ्रइम गोत्र का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="15">बारहवें माह के बारहवें विभाग का अध्‍यक्ष हेलदई था। वह नटाफाह नगर का रहनेवाला था। वह ओतनीएल वंश का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।</verse>
				<verse number="16">ये व्यक्‍ति इस्राएली राष्‍ट्र के विभिन्न कुलों के लिए प्रशासक थे: रूबेन कुल के लिए एलीएजर बेन-जिकरी। शिमोन कुल के लिए शफटयाह बेन-मअकाह।</verse>
				<verse number="17">लेवी कुल के लिए अशबयाह बेन-कमूएल। हारून के वंशजों के लिए सादोक।</verse>
				<verse number="18">यहूदा कुल के लिए एलीहू। यह दाऊद का भाई था। इस्‍साकार कुल के लिए ओमरी बेन-मीखाएल।</verse>
				<verse number="19">जबूलून कुल के लिए यिश्‍मयाह बेन-ओबद्याह। नफ्‍ताली कुल के लिए यहीमोत बेन-अजरीएल।</verse>
				<verse number="20">एफ्रइम गोत्र के लिए होशेअ बेन-अजज्‍या। मनश्‍शे के अर्ध-गोत्र के लिए योएल बेन-पदायाह।</verse>
				<verse number="21">गिलआद क्षेत्र में बसे शेष अर्ध-मनश्‍शे गोत्र के लिए यिद्दो बेन-जकर्याह। बिन्‍यामिन कुल के लिए यअसीएल बेन-अब्‍नेर।</verse>
				<verse number="22">दान कुल के लिए अजराएल बेन-यरोहाम। इस्राएली राष्‍ट्र के कुलों के ये ही मुखिया थे।</verse>
				<verse number="23">दाऊद ने उन युवकों की गणना नहीं की थी। जिनकी आयु बीस वर्ष से कम थी। प्रभु ने वचन दिया कि वह इस्राएली राष्‍ट्र की आबादी को आकाश के तारों के समान असंख्‍य बनाएगा।</verse>
				<verse number="24">यद्यपि योआब बेन-सरूयाह ने युवकों की गणना का कार्य आरम्‍भ किया था, परन्‍तु वह उसको पूरा न कर सका। उसके इस कार्य के कारण इस्राएली राष्‍ट्र पर विपत्ति आ पड़ी। अत: यह जनसंख्‍या राजा दाऊद के इतिहास-ग्रन्‍थ में नहीं लिखी गई।</verse>
				<verse number="25">राज-भण्‍डारगृहों का अध्‍यक्ष अजमावेत बेन-अदीएल था। गांवों, नगरों और किलों के भण्‍डार-गृहों का अध्‍यक्ष योनातन बेन-ऊज्‍जियाह था।</verse>
				<verse number="26">जो भूमि को जोतने और अनाज को बोने का काम करते थे, उनका अधिकारी एजरी बेन-कलूब था।</verse>
				<verse number="27">अंगूर अद्यानों में काम करनेवालों का अधिकारी शिमई था। वह रामाह नगर का रहने वाला था। अंगूर-उद्यानों की फसल को सुरागारों के लिए सुरक्षित रखने वालों का अधिकारी जब्‍दी था, जो शपेम नगर का रहने वाला था।</verse>
				<verse number="28">शपेलाह मैदान के जैतून और गूलर वृक्षों का वन-निरीक्षक बअल-हानान था, जो गेदेर नगर का निवासी था। तेल-भण्‍डार गृहों का अधिकारी योआश था।</verse>
				<verse number="29">शारोन चरागाहों के पशुओं का अधिकारी शिटरई था। यह शारोन का रहने वाला था। जो पशु घाटी के चरागाह में थे, उनका अधिकारी शापाट बेन-अदलाय था।</verse>
				<verse number="30">ऊंटों का अधिकारी ओबील, और गदहों का अधिकारी येहदयाह था। ओबील यिश्‍माएली जाति का था। येहदयाह मेरोनोत नगर का निवासी था। भेड़-बकरियों का अधिकारी याजीज था, जो हगर नगर का निवासी था।</verse>
				<verse number="31">ये व्यक्‍ति राजा दाऊद की सब प्रकार की धन-सम्‍पत्ति के अधिकारी थे।</verse>
				<verse number="32">दाऊद का भतीजा योनातन मन्‍त्री था। वह समझदार था। वह राजा का सचिव था। वह और हकमोन नगर का निवासी यहीएल राजपुत्रों के शिक्षक थे।</verse>
				<verse number="33">अहीतोपेल राजमन्‍त्री था। अर्की का निवासी हूशई राज-मित्र था।</verse>
				<verse number="34">अहीतोपेल की मृत्‍यु के बाद यहोयादा बेन-बनायाह और एबयातर मन्‍त्री नियुक्‍त किए गए थे। योआब राजा का सेनापति था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">दाऊद ने यरूशलेम नगर में इस्राएली राष्‍ट्र के सब उच्‍चाधिकारियों को एकत्र किया। ये विभिन्न कुलों के मुखिया, राजा की शासकीय सेवा में संलग्‍न विभिन्न विभागों के अध्‍यक्ष, हजार-हजार सैनिक दलों के नायक, सौ-सौ सैनिक दलों के नायक, राजकीय धन-सम्‍पत्ति के कोषाध्‍यक्ष, राजा और राजपुत्रों की पशु-शालाओं के अधिकारी थे। इनके अतिरिक्‍त खोजा, योद्धा और सशक्‍त सैनिक यरूशलेम नगर में एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="2">तब राजा दाऊद खड़ा हुआ। उसने कहा, ‘ओ मेरे भाइयो, मेरे निज लोगो! मेरी यह हार्दिक इच्‍छा थी कि मैं अपने परमेश्‍वर के चरणों की चौकी के लिए, प्रभु की विधान-मंजूषा के लिए एक भवन बनाऊं, जहां वह प्रतिष्‍ठित की जा सके। मैंने भवन-निर्माण के लिए तैयारी कर ली है।</verse>
				<verse number="3">परन्‍तु परमेश्‍वर ने मुझसे यह कहा, “तू मेरे नाम की प्रतिष्‍ठा के लिए भवन नहीं बनाएगा; क्‍योंकि तू युद्ध करने वाला सैनिक था। तूने रक्‍त बहाया है।”</verse>
				<verse number="4">इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर ने मेरे पिता के समस्‍त परिवारों में से मुझे चुना और मुझे सदा-सर्वदा के लिए इस्राएली देश का राजा बनाया। उसके प्रशासक के रूप में इस्राएली कुलों में से यहूदा कुल को चुना, और यहूदा कुल के सब परिवारों में से मेरे पिता को। वह मुझसे प्रसन्न हुआ, और उसने समस्‍त इस्राएल देश का राजा बनाने के लिए मेरे पिता के पुत्रों में से मुझे चुना।</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने मुझे अनेक पुत्र दिए। उसने मेरे सब पुत्रों में से सुलेमान को चुना कि वह प्रभु के राज-सिंहासन पर बैठे; क्‍योंकि इस्राएल देश पर प्रभु का ही राज्‍य है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने मुझसे कहा, “तेरा पुत्र सुलेमान मेरे भवन और आंगनों का निर्माण करेगा; क्‍योंकि मैंने उसको अपना पुत्र बनाने के लिए चुना है। मैं उसका पिता बनूंगा।</verse>
				<verse number="7">यदि वह मेरी आज्ञाओं और न्‍याय-सिद्धान्‍तों का दृढ़तापूर्वक पालन करेगा, जैसा वह आजकल कर रहा है, तो मैं उसके राज्‍य को सदा सुदृढ़ रखूंगा।”</verse>
				<verse number="8">इसलिए अब समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र के सम्‍मुख, प्रभु की धर्मसभा के सम्‍मुख, अपने परमेश्‍वर को सुनाते हुए मैं तुम्‍हें यह आदेश दे रहा हूँ: प्रभु परमेश्‍वर की समस्‍त आज्ञाओं की ओर ध्‍यान दो, और उनका पालन करो। तब तुम इस उत्तम देश पर अधिकार कर सकोगे, और इसको अपने बाद स्‍थायी पैतृक-भूमि के रूप में अपनी सन्‍तान के लिए छोड़ जाओगे।</verse>
				<verse number="9">‘ओ मेरे पुत्र सुलेमान, अपने पिता के परमेश्‍वर का अनुभव कर, और अपने सम्‍पूर्ण हृदय और प्रसन्न चित्त से उसकी सेवा कर। प्रभु हृदय को परखता है। वह हर एक योजना और विचार को जानता है। यदि तू उसको खोजेगा तो वह तुझको प्राप्‍त होगा। परन्‍तु यदि तू उसको त्‍याग देगा, तो वह तुझे सदा के लिए त्‍याग देगा।</verse>
				<verse number="10">अब ध्‍यान दे! प्रभु ने तुझे चुना है ताकि तू पवित्र स्‍थान के लिए एक भवन का निर्माण करे। शक्‍तिशाली बन, और यह निर्माण-कार्य आरम्‍भ कर!’</verse>
				<verse number="11">दाऊद ने अपने पुत्र सुलेमान को भवन की ड्‍योढ़ी, भवन-कक्षों, भण्‍डार-गृहों, उपरले कक्षों, अन्‍तर्गृहों, और दया-आसन के कक्ष का नमूना दिया।</verse>
				<verse number="12">इनके अतिरिक्‍त उसके मस्‍तिष्‍क में प्रभु-भवन के आंगनों, चहुंओर के कक्षों, प्रभु-भवन के भण्‍डार-गृहों तथा प्रभु को अर्पित भेंटों के लिए निर्मित भण्‍डार-गृहों का नमूना था। यह भी उसने सुलेमान को बताया।</verse>
				<verse number="13">उसने सुलेमान को पुरोहितों और उप-पुरोहितों के विभिन्न दलों, प्रभु-भवन की आराधना-व्‍यवस्‍था के विषय में भी बताया। उसने प्रभु-आराधना में प्रयुक्‍त होने वाले पात्रों के विषय में बताया।</verse>
				<verse number="14">उसने हरएक आराधना में प्रयुक्‍त होने वाले समस्‍त स्‍वर्ण-पात्रों के स्‍वर्ण की मात्रा निर्धारित की। इसी प्रकार प्रत्‍येक आराधना में प्रयुक्‍त होने वाले सब चांदी के पात्रों की चांदी की मात्रा निर्धारित की।</verse>
				<verse number="15">उसने बताया कि स्‍वर्ण दीपाधारों और उनके दीपकों में कितना सोना लगेगा। इसी प्रकार चांदी के दीपाधारों और उनके दीपकों में कितनी चांदी लगेगी। यह मात्रा प्रत्‍येक दीपक के आराधना में प्रयोग के आधार पर निर्धारित की गई।</verse>
				<verse number="16">दाऊद ने निम्‍नलिखित वस्‍तुओं में लगने वाले सोने और चांदी की मात्रा भी निर्धारित की: भेंट की रोटी की स्‍वर्ण-मेजों का सोना, और चांदी की मेजों की चांदी;</verse>
				<verse number="17">कांटों, कटोरों और प्‍यालों का शुद्ध सोना; स्‍वर्ण-कटोरियों का सोना; चांदी की कटोरियों की चांदी;</verse>
				<verse number="18">शुद्ध सोने की धूप-वेदी का सोना। दाउद ने प्रभु की विधान-मंजूषा के ऊपर पंख फैलाए हुए करूबों के स्‍वर्ण-रथ के नमूने में लगने वाले सोने की मात्रा भी निर्धारित की।</verse>
				<verse number="19">दाऊद ने कहा, ‘यह स्‍वयं प्रभु ने अपने हाथ से लिखकर निर्धारित किया था। मैंने सिर्फ इस निर्धारण के अनुसार कार्य किया।’</verse>
				<verse number="20">तब दाऊद ने अपने पुत्र सुलेमान से यह कहा, ‘शक्‍तिशाली बन! साहस कर! और निर्माण-कार्य कर। मत डर, और न निराश हो। प्रभु परमेश्‍वर, मेरा परमेश्‍वर तेरे साथ है। जब तक प्रभु की आराधना के लिए भवन-निर्माण का कार्य समाप्‍त नहीं होगा, वह तुझे नहीं छोड़ेगा और न ही तेरा त्‍याग करेगा।</verse>
				<verse number="21">देख, पुरोहितों और उप-पुरोहितों के ये विभिन्न दल हैं, जो भवन में परमेश्‍वर के आराधना-कार्य को सम्‍पन्न करेंगे। इनके अतिरिक्‍त निर्माण-कार्य में दक्ष प्रत्‍येक व्यक्‍ति सब कार्यों में प्रसन्नतापूर्वक तुझे सहयोग देगा। सब शासकीय कर्मचारी तथा समस्‍त जनता तेरे आदेशों का पालन करेगी।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">राजा दाऊद ने समस्‍त धर्मसभा से यह कहा, ‘मेरे पुत्र सुलेमान को ही परमेश्‍वर ने चुना है। परन्‍तु सुलेमान अभी किशोर है। उसे इस प्रकार के काम का अनुभव नहीं है। प्रभु-भवन का निर्माण-कार्य भारी है। यह भवन मनुष्‍य के लिए नहीं वरन् प्रभु परमेश्‍वर के लिए बनेगा।</verse>
				<verse number="2">मैंने अपने सामर्थ्य के अनुसार अपने परमेश्‍वर के भवन के लिए सोना-चांदी, लोहा-पीतल, इमारती लकड़ी, मणि-मुक्‍ता, संगमरमर आदि इकट्ठा कर दिया है: स्‍वर्ण-पात्रों के लिए सोना, चांदी के पात्रों के लिए चांदी, कांस्‍य-पात्रों के लिए कांस्‍य, लोहे की वस्‍तुओं के लिए लोहा, लकड़ी की वस्‍तुओं के लिए इमारती लकड़ी; इनके अतिरिक्‍त सुलेमानी पत्‍थर, जड़ने के लिए मणि, पच्‍चीकारी के लिए विभिन्न रंगों के नग, सब प्रकार का मणि-मुक्‍ता और संगमरमर भी एकत्र किया है।</verse>
				<verse number="3">प्रभु के भवन में मेरी गहरी रुचि है, अपने परमेश्‍वर के भवन के प्रति मेरी अत्‍यधिक श्रद्धा है। मेरे पास सोना-चांदी का निजी कोष है। मैंने पवित्र मन्‍दिर के लिए जो कुछ एकत्र किया है, इसके अतिरिक्‍त मैं यह निजी कोष अपने प्रभु परमेश्‍वर के भवन-निर्माण के लिए अर्पित करता हूँ।</verse>
				<verse number="4">सोना-चांदी की मात्रा यह है: एक लाख किलो सोना-अर्थात् ओपीर का विशिष्‍ट सोना; अढ़ाई लाख किलो शुद्ध चांदी। यह भवन की दीवार को मढ़ने के लिए है।</verse>
				<verse number="5">कुशल कारीगरों के द्वारा तैयार की जाने वाली सोना-चांदी की वस्‍तुओं के लिए मैं अपने कोष का समस्‍त सोना-चांदी देता हूँ। अब कौन व्यक्‍ति आज खुले हाथ से प्रभु को भेंट अर्पित करेगा?’</verse>
				<verse number="6">तब पितृकुलों के नेताओं, कुलों के प्रशासकों, हजार-हजार सैनिकों के नायकों, सौ-सौ सैनिकों के नायकों तथा शासकीय अधिकारियों ने स्‍वेच्‍छा से भेंट चढ़ाई।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने परमेश्‍वर के भवन के सेवा-कार्य के लिए पौने दो लाख किलो सोना, दस हजार स्‍वर्ण मुद्राएं, साढ़े तीन लाख किलो चांदी, छ: लाख किलो कांस्‍य तथा पैंतीस लाख किलो लोहा चढ़ाया।</verse>
				<verse number="8">जिन लोगों के पास मणि-मुक्‍ता थे, उन्‍होंने उनको प्रभु-भवन के कोषागार के अधिकारी गर्शोन वंशज यहीएल के हाथ में सौंप दिया।</verse>
				<verse number="9">लोगों ने स्‍वेच्‍छा से चढ़ाई गई भेंट के लिए आनन्‍द मनाया; क्‍योंकि उन्‍होंने मुक्‍त हृदय से प्रभु को भेंट चढ़ाई थी। राजा दाऊद ने भी बहुत आनन्‍द मनाया।</verse>
				<verse number="10">तब दाऊद ने समस्‍त धर्मसभा के सम्‍मुख प्रभु को धन्‍यवाद दिया। दाऊद ने कहा, ‘हे प्रभु, हमारे पूर्वज इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर! तू युग-युगान्‍त धन्‍य है।</verse>
				<verse number="11">तू महान्, शक्‍तिशाली, महिमामय और प्रतापी है। तू ही विजय का स्रोत है स्‍वर्ग और पृथ्‍वी की प्रत्‍येक वस्‍तु तेरी ही है। हे प्रभु, राज्‍य तेरा ही है। तू सबके ऊपर उन्नत और सर्वोच्‍च है।</verse>
				<verse number="12">धन-वैभव और महिमा का स्रोत तू ही है। तू सब पर राज्‍य करता है। शक्‍ति और सामर्थ्य तेरे ही हाथ में हैं। सबको महान बनाना और शक्‍ति देना तेरे हाथ में है।</verse>
				<verse number="13">अब हे हमारे परमेश्‍वर, हम तुझे धन्‍यवाद देते और तेरे महिमामय नाम की स्‍तुति करते हैं।</verse>
				<verse number="14">‘पर प्रभु, मैं कौन हूँ और मेरी जनता क्‍या है कि हम यों स्‍वेच्‍छा से तुझे भेंट चढ़ाने में समर्थ हो सकें? क्‍योंकि सब वस्‍तुओं का स्रोत तू ही है। हमने तुझे तेरी ही वस्‍तु अर्पित की है।</verse>
				<verse number="15">हम अपने पूर्वजों के समान तेरे सम्‍मुख विदेशी और प्रवासी हैं। पृथ्‍वी पर हमारी आयु छाया के समान है। हमारा यहां स्‍थायी निवास-स्‍थान नहीं है।</verse>
				<verse number="16">हे हमारे प्रभु परमेश्‍वर, यह सब भेंट, जो हमने तेरे पवित्र नाम की प्रतिष्‍ठा के लिए, तेरे भवन के निर्माण के लिए एकत्र की है, वह हमें तेरे ही हाथ से प्राप्‍त हुई थी। यह सब तेरा ही है।</verse>
				<verse number="17">हे मेरे परमेश्‍वर! मैं जानता हूं, तू हृदय को परखता है। तू निष्‍कपट हृदय के व्यक्‍ति से प्रसन्न होता है। मैं निष्‍कपट हृदय से यह सब भेंट स्‍वेच्‍छापूर्वक तुझे अर्पित करता हूँ। अब मैंने तेरे निज लोगों को भी देखा जिन्‍होंने आनन्‍दपूर्वक स्‍वेच्‍छा से तुझे भेंट चढ़ाई।</verse>
				<verse number="18">हमारे पूर्वजों के, अब्राहम, इसहाक और इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर! अपने निज लोगों के हृदय में ऐसे ही विचार और भावना सदा-सर्वदा बनाए रख, और अपनी ओर उनके हृदय को उन्‍मुख कर।</verse>
				<verse number="19">मेरे पुत्र सुलेमान को यह वरदान दे: वह सम्‍पूर्ण हृदय से तेरी आज्ञाओं, सािक्षयों, संविधियों का पालन करे और उनके अनुसार आचरण करे। इस प्रकार वह इस भवन को बना सके जिसके लिए मैंने तैयारी की है।’</verse>
				<verse number="20">दाऊद समस्‍त धर्मसभा की ओर उन्‍मुख हुआ। उसने कहा, ‘अपने प्रभु परमेश्‍वर को धन्‍य कहो!’ तब धर्मसभा ने अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को धन्‍य कहा। उन्‍होंने अपना सिर झुकाया, और प्रभु की आराधना की। उन्‍होंने राजा को साष्‍टांग प्रणाम किया।</verse>
				<verse number="21">दूसरे दिन धर्मसभा ने प्रभु को बलि चढ़ाई। उन्‍होंने प्रभु को बलि में एक हजार बैल, एक हजार मेढ़े और एक हजार मेमने चढ़ाए। इनके साथ उन्‍होंने इनकी पेय-बलि भी चढ़ाई। उन्‍होंने समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र के लिए बहुत-सी अन्‍य बलियां चढ़ायीं। उस दिन उन्‍होंने प्रभु के सम्‍मुख अत्‍यधिक आनन्‍द के साथ बलि-भोज को खाया-पिया।</verse>
				<verse number="22">उन्‍होंने दाऊद के पुत्र सुलेमान को दूसरी बार राजा घोषित किया। उन्‍होंने सुलेमान को प्रभु के अगुए के रूप में अभिषिक्‍त किया और पुरोहित के रूप में सादोक का अभिषेक किया।</verse>
				<verse number="23">तब सुलेमान अपने पिता दाऊद के स्‍थान पर प्रभु के सिंहासन पर राजा के रूप में बैठा। वह फूला-फला। समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र ने उसके आदेशों का पालन किया।</verse>
				<verse number="24">राजकीय अधिकारियों और योद्धा-सैनिकों ने और राजा दाऊद के अन्‍य पुत्रों ने राजा सुलेमान के प्रति राज‍-भक्‍ति की शपथ खाई।</verse>
				<verse number="25">प्रभु ने सुलेमान को समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र की दृष्‍टि में महान बनाया। उसे ऐसा राज-वैभव प्रदान किया जैसा इस्राएल देश में उसके पूर्व किसी राजा को नहीं प्राप्‍त हुआ था।</verse>
				<verse number="26">इस प्रकार दाऊद बेन-यिशय ने समस्‍त इस्राएल देश पर राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="27">उसने कुल चालीस वर्ष तक इस्राएल देश पर राज्‍य किया। राज्‍य-काल के दौरान उसकी राजधानी सात वर्ष तक हेब्रोन नगर में थी, और तैंतीस वर्ष यरूशलेम नगर में।</verse>
				<verse number="28">तत्‍पश्‍चात् परिपक्‍व आयु में, पूर्ण आयु में उसकी मृत्‍यु हुई। वह पूर्ण धन-वैभव भोग कर मरा। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र सुलेमान राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="29">राजा दाउद के कार्यों का वर्णन, आदि से अन्‍त तक निम्‍नलिखित इतिहास-ग्रन्‍थों में लिखा हुआ है: द्रष्‍टा शमूएल का इतिहास-ग्रन्‍थ, नबी नातान का इतिहास-ग्रन्‍थ और द्रष्‍टा गाद का इतिहास-ग्रन्‍थ।</verse>
				<verse number="30">इन ग्रन्‍थों में उसके राज्‍य का विस्‍तृत विवरण, उसके शौर्य का वर्णन, और उन सब घटनाओं का उल्‍लेख हुआ है, जो दाऊद के साथ और इस्राएल देश तथा विश्‍व के अन्‍य देशों में घटी थीं।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="14">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">दाऊद के पुत्र सुलेमान ने अपने राज्‍य को स्‍थिर कर लिया। प्रभु परमेश्‍वर उसके साथ था। प्रभु ने उसको बहुत उन्नत किया।</verse>
				<verse number="2">राजा सुलेमान ने समस्‍त इस्राएली जनता से, सेना के सहस्रपतियों, शतपतियों और प्रशासकों से, तथा इस्राएल के पितृकुलों के सब नेताओं से बात की।</verse>
				<verse number="3">तब वह, और उसके साथ समस्‍त आराधकों का समूह पहाड़ी शिखर के आराधना-स्‍थल पर गया। यह गिबओन में था। यहीं पर परमेश्‍वर का मिलन-शिविर था, जो प्रभु के सेवक मूसा ने निर्जन प्रदेश में बनाया था।</verse>
				<verse number="4">(किन्‍तु राजा दाऊद ने यरूशलेम नगर में उसके लिए एक तम्‍बू गाड़ा था। अत: वह परमेश्‍वर की मंजूषा को किर्यत-यआरीम नगर से यरूशलेम नगर में ले आया, और उसको उस स्‍थान में रखा जो उसने उसके लिए तैयार किया था।)</verse>
				<verse number="5">गिबओन के पहाड़ी शिखर में प्रभु के शिविर के सम्‍मुख पीतल की वेदी थी, जो बसलेल ने बनाई थी। बसलेल के पिता का नाम ऊरी और दादा का नाम हूर था। राजा सुलेमान और आराधकों के समूह ने प्रभु की इच्‍छा जानने के लिए आराधना की।</verse>
				<verse number="6">राजा सुलेमान मिलन-शिविर की पीतल की वेदी के पास प्रभु के सम्‍मुख गया। उसने वेदी पर अग्‍नि-बलि में एक हजार पशु चढ़ाए।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर ने वहां रात के समय सुलेमान को दर्शन दिया। परमेश्‍वर ने उससे कहा, ‘बोल, मैं तुझे क्‍या दूं?’</verse>
				<verse number="8">सुलेमान ने परमेश्‍वर को उत्तर दिया, ‘तूने मेरे पिता दाऊद पर बड़ी करुणा की, और उसके बाद मुझे उसके स्‍थान पर राजा नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="9">हे प्रभु परमेश्‍वर, तूने मेरे पिता दाऊद को वचन दिया था। आज तेरा वह वचन पूरा हो; क्‍योंकि जिन लोगों पर तूने मुझे राजा बनाया है, वे संख्‍या में पृथ्‍वी के धूलकणों के सदृश असंख्‍य हैं!</verse>
				<verse number="10">प्रभु, तेरी इस महाप्रजा पर कौन शासन कर सकता है? अत: प्रभु, मुझे तेरे निज लोगों का नेतृत्‍व करने के लिए बुद्धि और समझ प्रदान कर।’</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर ने सुलेमान को उत्तर दिया, ‘तेरे हृदय में यह सुन्‍दर विचार था। इसलिए तूने मुझसे धन-सम्‍पत्ति, वैभव, मान-सम्‍मान नहीं मांगा। तूने अपने शत्रुओं के प्राण नहीं मांगे। तूने अपने लिए दीर्घायु नहीं मांगी, वरन् तूने मेरे निज लोगों पर राज्‍य करने के लिए बुद्धि और समझ मांगी, जिन पर मैंने तुझको राजा नियुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="12">अत: देख, मैं तुझको बुद्धि और समझ प्रदान करता हूँ। इनके अतिरिक्‍त मैं तुझको धन-सम्‍पत्ति, वैभव और मान-सम्‍मान भी प्रदान करता हूँ। तुझसे पहले और तेरे बाद धन-वैभव और मान-सम्‍मान में तेरे समान समृद्ध और वैभवशाली कोई राजा नहीं होगा।’</verse>
				<verse number="13">अत: राजा सुलेमान गिबओन की पहाड़ी शिखर के आराधना-स्‍थल से लौटा, जहां मिलन-शिविर था। वह यरूशलेम गया, और इस्राएलियों पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="14">राजा सुलेमान ने रथ और घोड़े एकत्र किए। उसके पास एक हजार चार सौ रथ और बारह हजार घोड़े थे। उसने कुछ रथ और घोड़े रथ-शाला के नगरों में तथा शेष अपने पास यरूशलेम नगर में रखे।</verse>
				<verse number="15">राजा सुलेमान ने यरूशलेम नगर में सोना-चांदी को पत्‍थर के समान मूल्‍यहीन बना दिया। उसके पास देवदार की कीमती लकड़ी इतनी अधिक हो गई जितने शफेलाह प्रदेश में गूलर के वृक्ष हैं!</verse>
				<verse number="16">राजा सुलेमान के घोड़ों का आयात मिस्र देश और कोए देश से होता था। राजा के व्‍यापारी कोए देश से घोड़े खरीदते थे।</verse>
				<verse number="17">वे मिस्र देश से रथों का आयात करते थे। प्रत्‍येक रथ का मूल्‍य चांदी के छ: सौ सिक्‍के और घोड़े का मूल्‍य चांदी के डेढ़ सौ सिक्‍के था। इसी प्रकार राजा के व्‍यापारी घोड़ों का निर्यात करते थे। समस्‍त हित्ती राजा और सीरिया देश के सब राजा घोड़े खरीदते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">अब राजा सुलेमान ने प्रभु के नाम पर एक मन्‍दिर तथा अपने लिए एक महल बनाने का निश्‍चय किया।</verse>
				<verse number="2">उसने बोझा ढोने के लिए सत्तर हजार मजदूर और पहाड़ी प्रदेश में पत्‍थर खोदने के लिए अस्‍सी हजार मजदूर नियुक्‍त किए। उसने मजदूरों के काम का निरीक्षण करने के लिए तीन हजार छ: सौ निरीक्षक नियुक्‍त किए।</verse>
				<verse number="3">इसके पश्‍चात् उसने सोर के राजा हूराम को यह सन्‍देश भेजा: ‘जैसा आपने मेरे पिता दाऊद के साथ व्‍यवहार किया, और उनको अपने लिए एक महल बनाने के लिए देवदार की लकड़ी भेजी थी, वैसा ही कृपया, मेरे साथ भी कीजिए।</verse>
				<verse number="4">देखिए, मैं अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम पर एक मन्‍दिर बनाना चाहता हूँ। मैं उसको इस कार्य के लिए अर्पित करूंगा कि उसमें इस्राएली जाति की स्‍थायी धर्म-प्रथा के अनुसार हमारे प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाए जाएं, निरन्‍तर भेंट की रोटियां अर्पित की जाएं, और प्रतिदिन सबेरे और शाम तथा पवित्र विश्राम-दिवसों, नवचन्‍द्र-दिवसों और निर्धारित पर्वों पर अग्‍नि-बलि चढ़ाई जाए।</verse>
				<verse number="5">हमारा प्रभु परमेश्‍वर सब देवताओं से महान् है। अत: जो भवन मैं उसके लिए बनाना चाहता हूँ, वह सबसे बड़ा होगा।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु कौन उसके लिए घर बना सकता है, जबकि आकाश, उच्‍चतम विशाल आकाश में भी वह समा नहीं सकता? फिर मेरी हस्‍ती है ही क्‍या कि मैं उसके निवास के लिए घर बनाऊं? मैं तो केवल एक ऐसा स्‍थान बनाना चाहता हूँ जहां उसके सम्‍मुख सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाए जाएं।</verse>
				<verse number="7">अब आप, कृपया, मेरे पास एक कुशल कारीगर भेजिए, जो सोने, चांदी, पीतल और लोहे के काम में निपुण हो, जो बैंगनी, लाल और नीले वस्‍त्रों पर कसीदा काढ़ना जानता हो, जो नक्‍काशी का काम भी जानता हो, और जो मेरे प्रशििक्षत कारीगरों के साथ काम कर सके। मेरे पास यहूदा प्रदेश और यरूशलेम में प्रशििक्षत कारीगर हैं। इन्‍हें मेरे पिता दाऊद ने प्रशििक्षत किया था।</verse>
				<verse number="8">मुझे लबानोन प्रदेश से देवदार, सनोवर और चन्‍दन की लकड़ी भी भेजिए। मैं जानता हूँ कि आपके सेवक लबानोन के पेड़ काटने में निपुण हैं। मेरे सेवक आप के सेवकों के साथ पेड़ काटेंगे;</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि मुझे प्रचुर मात्रा में इमारती लकड़ी चाहिए। जो भवन मैं बनाने जा रहा हूँ, वह विशाल और भव्‍य होगा।</verse>
				<verse number="10">मैं लकड़ी काटने वाले आपके सेवकों के लिए दो हजार टन गेहूं, दो हजार टन जौ, नौ लाख लिटर अंगूर का रस और नौ लाख लिटर तेल दूंगा।’</verse>
				<verse number="11">सोर के राजा हूराम ने राजा सुलेमान को उत्तर भेजा। उसने पत्र में यों लिखा, ‘प्रभु अपने निज लोगों से प्रेम करता है। इसलिए उसने आपको उनका राजा नियुक्‍त किया है।’</verse>
				<verse number="12">राजा हूराम ने यह भी लिखा, ‘इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर धन्‍य है, जिसने आकाश और पृथ्‍वी की रचना की है, जिसने राजा दाऊद को ऐसा बुद्धिमान पुत्र प्रदान किया है, जो बुद्धि-विवेक से परिपूर्ण प्रभु के लिए एक मन्‍दिर और अपने लिए महल बनाएगा।</verse>
				<verse number="13">‘मैंने आपके पास एक कुशल कारीगर भेजा है। वह समझदार है। उसका नाम है हूराम-अबी।</verse>
				<verse number="14">उसकी मां दान कुल की वंशज थी और पिता सोर-देश का निवासी था। वह, सोने, चांदी, पीतल, लोहे, पत्‍थर और लकड़ी पर नक्‍काशी कर सकता है। वह बैंगनी, नीले और लाल वस्‍त्रों पर कसीदा काढ़ सकता है। वह सब प्रकार के खुदाई के काम जानता है और जो भी काम उसको बताया जाए, वह उसको कर सकता है। वह आपके पिता और मेरे स्‍वामी दाऊद के प्रशििक्षत कारीगरों के साथ काम करेगा।</verse>
				<verse number="15">अब आप गेहूँ, जौ, तेल और अंगूर-रस, जिनके विषय में आपने कहा है, मेरे कर्मचारियों के लिए भेज दें।</verse>
				<verse number="16">हम आपकी आवश्‍यकता के अनुसार लबानोन प्रदेश में लकड़ी काटेंगे, और लकड़ी के लट्ठों का बड़ा बेड़ा समुद्र के मार्ग से याफा बन्‍दरगाह तक पहुंचा देंगे। आप वहाँ से यरूशलेम नगर ले जाना।’</verse>
				<verse number="17">राजा सुलेमान के पिता दाऊद ने सर्वप्रथम अपनी प्रजा की जनगणना की थी। उसके पश्‍चात् उसके पुत्र सुलेमान ने समस्‍त इस्राएल देश में रहनेवाले विजातीय प्रवासियों की गणना की। वे एक लाख तिरपन हजार छ: सौ निकले।</verse>
				<verse number="18">उनमें से उसने सत्तर हजार को बोझा ढोने का काम दिया, अस्‍सी हजार को पहाड़ी क्षेत्र में पत्‍थर फोड़ने का काम दिया, और तीन हजार छ: सौ को निरीक्षक नियुक्‍त किया, जो मजदूरों से काम कराते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">राजा सुलेमान ने मोरियाह पहाड़ पर यरूशलेम नगर में प्रभु का भवन बनाना आरम्‍भ किया। उसने उसी स्‍थान पर भवन-निर्माण का कार्य आरम्‍भ किया जो उसके पिता दाऊद ने दर्शन में आदेश पाकर निश्‍चित किया था। इस स्‍थान पर यबूसी जाति के ओर्नान नामक मनुष्‍य का खलियान था।</verse>
				<verse number="2">राजा सुलेमान ने अपने राज्‍य के चौथे वर्ष के दूसरे महीने में निर्माण-कार्य आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="3">उसने परमेश्‍वर के भवन की लम्‍बाई-चौड़ाई यह रखी: पुरानी नाप के अनुसार भवन सत्ताईस मीटर लम्‍बा, और नौ मीटर चौड़ा था।</verse>
				<verse number="4">भवन के मध्‍यभाग के सामने की ड्‍योढ़ी नौ मीटर चौड़ी थी। यह भवन की चौड़ाई के बराबर थी। उसकी ऊंचाई चौवन मीटर थी। उसने उसके भीतरी भाग को शुद्ध सोने से मढ़ा।</verse>
				<verse number="5">मध्‍य-भाग की छत को उसने सनोवर की लकड़ी से पाट दिया और उसके पश्‍चात् उसने इस सनोवर की लकड़ी पर शुद्ध सोना मढ़ा, और उस पर खजूर-वृक्षों और जंजीरों-झालरों के चित्र अंकित किए।</verse>
				<verse number="6">उसने मन्‍दिर को मणियों से सजाया। जो सोना भवन में लगा, वह परवइम देश का था।</verse>
				<verse number="7">उसने भवन को सोने से मढ़ दिया−उसकी कड़ियों, ड्येढ़ियों, दीवारों और द्वारों पर सोना मढ़ दिया। उसने दीवारों पर करूबों के चित्र खुदवाए।</verse>
				<verse number="8">फिर उसने भवन के परम पवित्र स्‍थान को बनाया। उसकी लम्‍बाई भवन की चौड़ाई के बराबर नौ मीटर थी। उसने उसको बीस हजार किलो शुद्ध सोने से मढ़ दिया।</verse>
				<verse number="9">सोने की कीलों का तौल आधा किलो था। उसने ऊपरले कक्षों को भी सोने से मढ़ दिया।</verse>
				<verse number="10">परम पवित्र स्‍थान में उसने लकड़ी के दो करूब रखे, और उनको सोने से मढ़ दिया।</verse>
				<verse number="11">उन करूबों के पंख फैले हुए थे, और उनकी लम्‍बाई नौ मीटर थी। उनमें से पहले करूब का फैला हुआ पंख सवा दो मीटर लम्‍बा था, और वह मन्‍दिर की दीवार को स्‍पर्श करता था। उसका दूसरा भाग भी सवा दो मीटर लम्‍बा था, और वह दूसरे करूब के पंख को स्‍पर्श करता था।</verse>
				<verse number="12">दूसरे करूब का भी पंख सवा दो मीटर लम्‍बा था, और वह मन्‍दिर की दीवार को स्‍पर्श करता था। उसका दूसरा पंख भी सवा दो मीटर लम्‍बा था, और पहले करूब के पंख को स्‍पर्श करता था।</verse>
				<verse number="13">उन करूबों के पंख नौ मीटर तक फैले हुए थे। वे अपने पैरों के बल खड़े थे, और उनका मुख मध्‍य-भाग की ओर था।</verse>
				<verse number="14">राजा ने मध्‍यवर्ती परदे को नीले, बैंगनी और लाल रंग के सूती वस्‍त्रों से बनाया, और परदे पर करूबों के चित्र काढ़ दिए।</verse>
				<verse number="15">भवन के सामने उसने दो स्‍तम्‍भ बनवाए। प्रत्‍येक स्‍तम्‍भ पन्‍द्रह मीटर पचहत्तर सेंटीमीटर ऊंचा था। प्रत्‍येक स्‍तम्‍भ के ऊपर एक शीर्ष था, जिसकी ऊंचाई सवा दो मीटर थी।</verse>
				<verse number="16">फिर उसने सांकलदार झालरें बनाईं और उनको स्‍तम्‍भों के शीर्ष पर लगा दिया। उसने सौ अनार बनाए, और उनको झालरों में लगा दिया।</verse>
				<verse number="17">उसने मन्‍दिर के सामने दो स्‍तम्‍भ खड़े किए। उसने दक्षिण दिशा में एक स्‍तम्‍भ खड़ा किया, और उसका नाम ‘याकीन’ रखा। तब उसने उत्तर दिशा में एक स्‍तम्‍भ खड़ा किया, और उसका नाम ‘बोअज ’ रखा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">उसने पीतल की एक वेदी बनाई। वह नौ मीटर चौड़ी और नौ मीटर लम्‍बी थी। वह साढ़े चार मीटर ऊंची थी।</verse>
				<verse number="2">तत्‍पश्‍चात् उसने ढली हुई धातु का एक हौज बनाया। वह गोलाकार था। वह एक किनारे से दूसरे किनारे तक साढ़े चार मीटर चौड़ा था। वह सवा दो मीटर ऊंचा था। उसकी सम्‍पूर्ण परिधि साढ़े तेरह मीटर थी।</verse>
				<verse number="3">हौज के किनारे के नीचे, उसकी बाहरी ओर, उसकी सम्‍पूर्ण परिधि में बछड़ों की आकृतियां बनी थीं। ये दो कतारों में थीं। जब हौज को ढाला गया था तब उसके साथ इन्‍हें भी ढाला गया था।</verse>
				<verse number="4">हौज बारह बैलों पर स्‍थित था। तीन बैलों के मुंह उत्तर की ओर, तीन बैलों के मुंह पश्‍चिम की ओर, तीन बैलों के मुंह दक्षिण की ओर, और तीन बैलों के मुंह पूर्व की ओर थे। हौज उन पर रखा गया था। बैलों का पिछला भाग भीतर की ओर था।</verse>
				<verse number="5">हौज की धातु की मोटाई प्राय: आठ सेंटीमीटर थी। उसका किनारा, कटोरे के किनारे के समान, सोसन-पुष्‍प के आकार का था। उसमें प्राय: एक लाख पैंतीस हजार लिटर पानी समाता था।</verse>
				<verse number="6">उसने धोने के काम के लिए दस कण्‍डाल भी बनाए। उसने भवन की दक्षिण दिशा में पांच कण्‍डाल, और उत्तर दिशा में पांच कण्‍डाल रखे। अग्‍नि-बलि में चढ़ाई जाने वाली प्रत्‍येक वस्‍तु को बलि के पूर्व कण्‍डाल के पानी में धोया जाता था। हौज के पानी में पुरोहित स्‍नान करते थे।</verse>
				<verse number="7">उसने निर्देश के अनुसार सोने के दस दीपाधार बनाए, और उनको मन्‍दिर में रख दिया: पांच दाहिनी ओर और पांच बाईं ओर।</verse>
				<verse number="8">उसने दस मेजें भी बनवाईं और उनको मन्‍दिर में रख दिया: पांच दाहिनी ओर और पांच बाईं ओर। इनके अतिरिक्‍त उसने रक्‍त छिड़कने के लिए सोने के सौ पात्र भी बनवाए।</verse>
				<verse number="9">उसने पुरोहितों का आंगन, बड़ा आंगन, तथा आंगन के दरवाजे भी बनवाए, और उन दरवाजों को पीतल से मढ़ दिया।</verse>
				<verse number="10">उसने हौज को भवन की दाहिनी ओर, दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा।</verse>
				<verse number="11">हूराम-अबी ने राख उठाने के पात्र, फावड़ियां और चिलमचियां बनाईं। इस प्रकार हूराम ने काम पूरा किया। उसने राजा सुलेमान के आदेश के अनुसार प्रभु के भवन के लिए ये-ये वस्‍तुएं बनाई थीं:</verse>
				<verse number="12">दो स्‍तम्‍भ; स्‍तम्‍भों के शिखर पर दो गोलाकार स्‍तम्‍भ-शीर्ष; स्‍तम्‍भ-शीर्षों को ढकने के लिए दो जालियां;</verse>
				<verse number="13">दोनों जालियों के लिए चार सौ अनार। उसने स्‍तम्‍भ-शीर्षों को ढकने के लिए अनारों की जालियां चारों ओर दो कतारों में लगाई थीं।</verse>
				<verse number="14">उसने आधार स्‍तम्‍भ भी बनाए। उन आधारों पर कण्‍डाल,</verse>
				<verse number="15">एक हौज और उसके किनारे, नीचे की ओर बारह बैल।</verse>
				<verse number="16">यह सब सामग्री-राख उठाने के पात्र, फावड़ियां, कांटे तथा अन्‍य सब पात्र जिनको हूराम-अबी ने प्रभु के भवन के लिए राजा सुलेमान के आदेश से बनाया, झिलमिलाते पीतल की थी।</verse>
				<verse number="17">राजा सुलेमान ने उनको यर्दन के मैदान में ढाला था। ढलाई-घर सूक्‍कोत और सारतान नगरों के मध्‍य में था।</verse>
				<verse number="18">राजा सुलेमान ने यह सब सामग्री इतनी अधिक मात्रा में बनाई थी, कि उसने पीतल की तौल का हिसाब नहीं रखा।</verse>
				<verse number="19">राजा सुलेमान ने परमेश्‍वर के भवन की ये वस्‍तुएं भी बनाईं: स्‍वर्ण वेदी और मेज, जिसपर ‘प्रभु-भेंट की रोटी’ रखी जाती थी;</verse>
				<verse number="20">शुद्ध सोने के दीपाधार और उनके शुद्ध सोने के दीये, जो निर्धारित निर्देश के अनुसार पवित्र अन्‍तर्गृह में निरन्‍तर जलते रहते थे;</verse>
				<verse number="21">पुष्‍प, दीपक और चिमटे−ये भी कुन्‍दन के थे;</verse>
				<verse number="22">कैंचियां, रक्‍त छिड़कने के पात्र, धूपदान और करछे−ये शुद्ध सोने के थे; परमपवित्र स्‍थान के दरवाजों तथा मध्‍यभाग के दरवाजों के कब्‍जे−ये भी सोने के थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">यों राजा सुलेमान के प्रभु के भवन का निर्माण-कार्य समाप्‍त किया। तत्‍पश्‍चात् वह अपने पिता दाऊद के द्वारा अर्पित की गई वस्‍तुएं भवन में ले गया। उसने सोना, चांदी तथा अमूल्‍य पात्र भवन के भण्‍डार-गृहों में रख दिये।</verse>
				<verse number="2">राजा सुलेमान ने इस्राएल के धर्मवृद्धों को, कुलों के नेताओं को, इस्राएलियों के पितृकुलों के अगुओं को यरूशलेम में एकत्र किया। प्रभु की विधान-मंजूषा उस समय सियोन नगर अर्थात् दाऊद-पुर में थी। राजा सुलेमान मंजूषा को वहाँ से लाना चाहता था।</verse>
				<verse number="3">सब इस्राएली पुरुष राजा के पास एकत्र हुए। सातवें महीने का पर्व मनाया जा रहा था।</verse>
				<verse number="4">जब इस्राएल के सब धर्मवृद्ध आए, तब लेवीय कुल के उप-पुरोहितों ने मंजूषा को उठाया,</verse>
				<verse number="5">और वे मंजूषा, मिलन शिविर का तम्‍बू, तथा शिविर के पवित्र पात्र ऊपर ले गए। पुरोहित और उप-पुरोहित उनको लाए।</verse>
				<verse number="6">तब राजा सुलेमान और उसके सम्‍मुख एकत्र हुए आराधकों ने असंख्‍य भेड़ें और बछड़े बलि किए। उनकी संख्‍या इतनी अधिक थी कि उनको गिना न जा सका।</verse>
				<verse number="7">पुरोहितों ने प्रभु की विधान-मंजूषा उसके उचित स्‍थान पर रख दी। उन्‍होंने भीतरी कक्ष में, पवित्र अन्‍तर्गृह के करूबों के पंखों के नीचे मंजूषा को रख दिया।</verse>
				<verse number="8">मंजूषा के स्‍थान के ऊपर करूबों के पंख फैले हुए थे, और ऐसा प्रतीत होता था कि करूबों ने मंजूषा और उसके डण्‍डों पर छाया कर रखी है।</verse>
				<verse number="9">डण्‍डे इतने लम्‍बे थे कि उनके सिर अन्‍तर्गृह के सम्‍मुख पवित्र स्‍थान से दिखाई देते थे। किन्‍तु वे बाहर से नहीं दिखाई देते थे। वे आज तक वहीं हैं।</verse>
				<verse number="10">मंजूषा में पत्‍थर की दो पट्टियों के अतिरिक्‍त और कुछ नहीं था। मूसा ने होरेब पर्वत पर उनको मंजूषा में रखा था। जब इस्राएली लोग मिस्र देश की गुलामी से मुक्‍त हो मिस्र देश से बाहर निकले थे, तब प्रभु ने होरेब पर्वत पर उनके साथ विधान स्‍थापित किया था।</verse>
				<verse number="11">जो पुरोहित भवन में उपस्‍थित थे, उन्‍होंने बिना श्रेणियों का विचार किए, स्‍वयं को शुद्ध किया था।</verse>
				<verse number="12">लेवीय कुल के गायक, आसाफ, हेमान, यदूतून, उनके पुत्र और नाते-रिश्‍तेदार सूती-मलमल की पोशाक पहिने हुए और हाथों में वाद्य-यन्‍त्र−झांझ, सारंगियां और वीणा−लिए हुए वेदी के पूर्व में खड़े थे। उनके साथ तुरही बजाने वाले एक सौ बीस पुरोहित भी थे।</verse>
				<verse number="13">जब आराधक प्रभु की स्‍तुति और धन्‍यवाद में गीत गाते थे, तब उनके स्‍वर में स्‍वर मिलाकर ये गायक भी गाते और तुरही बजाने वाले पुरोहित तुरही बजाते थे। इस प्रकार गीत और संगीत में ताल-मेल बैठाना गायकों और इन पुरोहितों का काम था। अत: जब पुरोहित पवित्र स्‍थान से बाहर निकले, और जब तुरही और झांझ तथा अन्‍य वाद्य-यन्‍त्रों पर प्रभु की स्‍तुति में यह गीत गूंजा: ‘क्‍योंकि प्रभु भला है, और उसकी करुणा सदा की है,’ तब भवन, प्रभु का भवन एक मेघ से भर गया।</verse>
				<verse number="14">मेघ के कारण पुरोहित सेवा-कार्य न कर सके; वे वहां खड़े नहीं रह सके; क्‍योंकि प्रभु का तेज परमेश्‍वर के भवन में भर गया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">तब राजा सुलेमान ने कहा, ‘हे प्रभु, तूने यह कहा था, कि तू सघन अन्‍धकार में निवास करेगा।</verse>
				<verse number="2">किन्‍तु मैंने तेरे लिए एक भव्‍य भवन बनाया; ऐसा स्‍थान बनाया कि तू उसमें सदा-सर्वदा निवास करे।’</verse>
				<verse number="3">समस्‍त इस्राएली आराधकों का समूह खड़ा था। राजा सुलेमान उनकी ओर उन्‍मुख हुआ। उसने आराधकों को यह आशिष दी।</verse>
				<verse number="4">उसने कहा ‘इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परम्‍मेश्‍वर धन्‍य है। जो वचन उसने मेरे पिता दाऊद को अपने मुंह से दिया था, उसको सब उसने अपने हाथ से पूरा किया।</verse>
				<verse number="5">उसने यह कहा था, “जिस दिन मैंने अपने निज लोग इस्राएलियों को मिस्र देश से बाहर निकाला, उस दिन से आज तक मैंने इस्राएली कुलों का कोई भी नगर नहीं चुना कि मैं एक भवन बनाऊं और वहां मेरा नाम प्रतिष्‍ठित हो। मैंने अपने निज लोग इस्राएलियों पर शासन करने के लिए भी किसी व्यक्‍ति को नहीं चुना।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु मैंने यरूशलेम में अपना नाम प्रतिष्‍ठित करने के लिए उसको चुना। मैंने अपने निज लोग इस्राएलियों पर शासन करने के लिए दाऊद को चुना।”</verse>
				<verse number="7">मेरे पिता दाऊद की यह हार्दिक इच्‍छा थी कि वह इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के नाम की महिमा के लिए एक भवन बनाए।</verse>
				<verse number="8">परन्‍तु प्रभु ने मेरे पिता दाऊद से यह कहा, “तूने मेरे नाम की महिमा के लिए भवन बनाने की हार्दिक इच्‍छा की। तेरे हृदय की यह इच्‍छा उत्तम है।</verse>
				<verse number="9">फिर भी तू यह भवन नहीं बना सकेगा। तेरा पुत्र, जो तुझसे उत्‍पन्न होने वाला है, वह मेरे नाम की महिमा के लिए भवन का निर्माण करेगा।”</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने अपने वचन को इस प्रकार पूरा किया: मैंने अपने पिता दाऊद का स्‍थान ग्रहण किया। मैं इस्राएली राष्‍ट्र के सिंहासन पर बैठा, जैसा प्रभु ने कहा था। मैंने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के नाम की महिमा के लिए भवन का निर्माण किया।</verse>
				<verse number="11">मैंने वहां भवन में मंजूषा भी रख दी, जिसमें प्रभु के उस विधान की पट्टियां हैं, जो उसने इस्राएलियों से स्‍थापित किया था।’</verse>
				<verse number="12">तत्‍पश्‍चात् राजा सुलेमान प्रभु की वेदी के सम्‍मुख खड़ा हुआ। उसने समस्‍त इस्राएली आराधकों के सम्‍मुख आकाश की ओर अपने हाथ फैलाए।</verse>
				<verse number="13">राजा सुलेमान ने पीतल का एक मंच बनाया था। वह सवा दो मीटर लम्‍बा, सवा दो मीटर चौड़ा और एक मीटर पैंतीस सेंटीमीटर ऊंचा था। उसने उसको आंगन में रखा था। वह मंच पर खड़ा हुआ। राजा सुलेमान ने समस्‍त इस्राएली धर्मसभा की उपस्‍थिति में घुटने टेके और आकाश की ओर हाथ फैलाकर यह प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="14">उसने कहा, ‘हे इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर, तेरे समान न ऊपर आकाश में और न नीचे पृथ्‍वी पर कोई ईश्‍वर है। अपने सेवकों के प्रति, जो अपने सम्‍पूर्ण हृदय से तेरे सम्‍मुख निष्‍ठापूर्वक चलते हैं, तू अपने विधान का पालन करता है; तू उन पर करुणा करता है।</verse>
				<verse number="15">तूने अपने सेवक मेरे पिता दाऊद को जो वचन दिया था, उसको पूरा किया। जो बात तूने अपने मुंह से कही थी, उसको तूने अपने हाथ से आज पूर्ण किया।</verse>
				<verse number="16">‘हे इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर, तूने अपने सेवक, मेरे पिता दाऊद को यह वचन दिया था, और उससे यह कहा था, “यदि तेरे पुत्र, अपने आचरण के प्रति सावधान रहेंगे, जैसा तू मेरे सम्‍मुख निष्‍ठापूर्वक चलता है वैसा वे भी मेरी व्‍यवस्‍था पर चलेंगे, तो मैं इस्राएल के सिंहासन पर बैठने के लिए तेरे वंश में पुरुष का अभाव न होने दूंगा।” हे प्रभु, अपने इस वचन को पूर्ण कर।</verse>
				<verse number="17">हे इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर, अब अपने सेवक दाऊद को दिए गए अपने वचन को सच प्रमाणित कर।</verse>
				<verse number="18">‘हे परमेश्‍वर, क्‍या तू मानव के साथ पृथ्‍वी पर रह सकता है? देख, ऊंचे से ऊंचा आकाश भी तुझे नहीं समा सकता। तब तू मेरे इस भवन में जिसको मैंने बनाया है, कैसे समाएगा?</verse>
				<verse number="19">हे मेरे प्रभु परमेश्‍वर, अपने सेवक की प्रार्थना और उसकी विनती पर ध्‍यान दे। जो दुहाई और प्रार्थना आज तेरा सेवक तेरे सम्‍मुख प्रस्‍तुत कर रहा है, उसको तू सुन।</verse>
				<verse number="20">इस भवन की ओर, जिसके विषय में तूने यह कहा था, “मेरा नाम वहां प्रतिष्‍ठित होगा,” तेरी आंखें रात-दिन खुली रहें। इस स्‍थान के सम्‍बन्‍ध में तेरा सेवक, जो प्रार्थना कर रहा है, उसको तू सुन।</verse>
				<verse number="21">‘जब मैं, तेरा सेवक, और तेरे निज लोग इस्राएली इस स्‍थान में प्रार्थना करेंगे, तब तू उनकी विनती को सुनना। अपने निवास-स्‍थान, स्‍वर्ग से तू उनकी प्रार्थना सुनना। प्रभु, तू उनकी प्रार्थना सुनकर उन्‍हें क्षमा कर देना।</verse>
				<verse number="22">‘जब कोई मनुष्‍य अपने पड़ोसी के विरुद्ध अपराध करेगा, और पड़ोसी उसको शपथ देगा, और वह तेरे इस भवन की वेदी के सम्‍मुख शपथ खाएगा</verse>
				<verse number="23">तब तू स्‍वर्ग से उनका मुकदमा सुनना और कार्य करना। प्रभु, अपने सेवकों का न्‍याय करना। दुर्जन को दुर्जन घोषित करना और उसके आचरण का फल उसके सिर पर लौटाना। परन्‍तु सज्‍जन को सज्‍जन सिद्ध करना, और उसकी सज्‍जनता के अनुरूप उसे फल देना।</verse>
				<verse number="24">‘जब तेरे निज लोग इस्राएली तेरे विरुद्ध पाप करेंगे, और पाप के कारण अपने शत्रु से हार जाएंगे, तब यदि वे तेरी ओर लौटेंगे, तेरे नाम का गुणगान करेंगे, तुझसे प्रार्थना करेंगे, और इस भवन में तुझसे विनती करेंगे</verse>
				<verse number="25">तो तू स्‍वर्ग से उनकी प्रार्थना सुनना। अपने निज लोग इस्राएलियों के पाप क्षमा करना, और उनके देश में, जो तूने उनके पूर्वजों को और उनके पूर्वजों के बाद उनको दिया था, उन्‍हें लौटा लाना।</verse>
				<verse number="26">‘जब वे तेरे विरुद्ध पाप करेंगे और तू आकाश के झरोखे बन्‍द कर देगा और उनके देश में वर्षा नहीं होगी, तब यदि वे इस भवन की ओर मुख कर प्रार्थना करेंगे, तेरे नाम का गुणगान करेंगे, जब तू उनको दण्‍ड दे चुका होगा और वे पाप को छोड़कर तेरी ओर लौटेंगे,</verse>
				<verse number="27">तो तू स्‍वर्ग में उनकी प्रार्थना सुनना और अपने सेवकों, अपने निज लोग इस्राएलियों के पाप क्षमा करना। जिस सद्मार्ग पर उन्‍हें चलना चाहिए, उस सद्मार्ग की शिक्षा उनको देना। प्रभु, यह देश तूने अपने निज लोगों को पैतृक अधिकार के लिए प्रदान किया है। अत: तू इस देश को वर्षा प्रदान करना।</verse>
				<verse number="28">‘जब इस देश में अकाल पड़ेगा, महामारी फैलेगी, फसल में गेरुआ कीड़ा लगेगा, पाला पड़ेगा, टिड्डी-दल का आक्रमण होगा अथवा फसल में कीड़े लगेंगे; जब उनके शत्रु उनको किसी नगर में घेर लेंगे अथवा विपत्ति या रोग का उन पर हमला होगा,</verse>
				<verse number="29">तब यदि तेरे निज लोग इस्राएली सामूहिक रूप से अथवा कोई भी मनुष्‍य निज रूप से अपनी विपत्ति में दु:खी होकर इस भवन की ओर अपने हाथ फैलाएगा और तुझसे प्रार्थना तथा विनती करेगा,</verse>
				<verse number="30">तो तू उसको क्षमा करना और अपने निवास-स्‍थान, स्‍वर्ग से उसकी प्रार्थना सुनना और कार्य करना। प्रत्‍येक मनुष्‍य को, जिसका हृदय तू जानता है, उसके कार्य के अनुरूप फल देना। प्रभु, केवल तू मनुष्‍य के हृदय को जानता है।</verse>
				<verse number="31">इस प्रकार वे जीवनभर तेरी भक्‍ति करते हुए इस देश में निवास करेंगे, जो तूने हमारे पूर्वजों को दिया है।</verse>
				<verse number="32">‘जब कोई विदेशी, जो तेरे निज लोग इस्राएल जाति का नहीं है, तेरे महान नाम के कारण, तेरे सामर्थी हाथ और उद्धार के हेतु फैली हुई भुजाओं के कारण दूर देश से आएगा और इस भवन की ओर मुख कर प्रार्थना करेगा</verse>
				<verse number="33">तब तू अपने निवास-स्‍थान, स्‍वर्ग से उसकी प्रार्थना सुनना। जिस कार्य के लिए विदेशी तुझे पुकारेगा, तू उस कार्य को करना। अत: तेरे निज लोग इस्राएलियों के समान पृथ्‍वी के सब लोग भी तेरे नाम को जानेंगे, और तेरी भक्‍ति करेंगे। उनको ज्ञात होगा कि यह भवन, जो मैंने निर्मित किया है, तेरे नाम को समर्पित है।</verse>
				<verse number="34">‘जब तेरे निज लोग अपने शत्रु से युद्ध करने के लिए नगर से बाहर निकलेंगे और उस मार्ग पर जाएंगे, जिस पर तू उन्‍हें भेजेगा, तब यदि वे उस नगर की ओर, जिसको तूने चुना है, और उस भवन की ओर मुख कर, जो मैंने तेरे नाम की महिमा के लिए निर्मित किया है, तुझसे प्रार्थना करेंगे</verse>
				<verse number="35">तो तू स्‍वर्ग से उनकी प्रार्थना और विनती को सुनना, और उनको विजय प्रदान करना।</verse>
				<verse number="36">‘जब वे तेरे विरुद्ध पाप करेंगे (ऐसा कौन मनुष्‍य है जिसने कभी पाप नहीं किया?) और तू उनसे क्रुद्ध होगा, उन्‍हें शत्रुओं के हाथ में सौंप देगा कि वे उन्‍हें बन्‍दी बनाकर दूर अथवा समीप के, अपने देश में ले जाएं</verse>
				<verse number="37">तब यदि वे बन्‍दी देश में होश में आएंगे, पश्‍चात्ताप करेंगे, और अपने निष्‍कासन के देश में तुझसे विनती करेंगे, और यह कहेंगे, “हमने पाप किया, हमने अधर्म और दुष्‍कर्म किया,”</verse>
				<verse number="38">यदि वे अपने निष्‍कासन के देश में, जहां शत्रु उन्‍हें बन्‍दी बनाकर ले गए थे, सम्‍पूर्ण हृदय और सम्‍पूर्ण प्राण से पश्‍चात्ताप करेंगे, और इस देश की ओर जो तूने उनके पूर्वजों को दिया है, इस नगर की ओर, जिसको तूने चुना है, और इस भवन की ओर, जो मैंने तेरे नाम की महिमा के लिए निर्मित किया है, मुख करके प्रार्थना करेंगे,</verse>
				<verse number="39">तो तू अपने निवास-स्‍थान, स्‍वर्ग से उनकी प्रार्थना और विनती को सुनना और उनका न्‍याय करना। तू उनके पापों को जो उन्‍होंने तेरे विरुद्ध किए थे, क्षमा करना।</verse>
				<verse number="40">अब हे मेरे परमेश्‍वर, जो प्रार्थना तेरे इस भवन में की जाए, उसकी ओर तेरी आंखें सदा खुली रहें, तू उसकी ओर कान देना।</verse>
				<verse number="41">‘अब, हे मेरे परमेश्‍वर, उठ! तू और तेरे सामर्थ्य की मंजूषा अपने विश्राम-स्‍थान को जाएं। तेरे पुरोहित धार्मिकता से विभूषित हों, तेरी भलाई के कारण तेरे भक्‍त जय-जयकार करें।</verse>
				<verse number="42">हे मेरे परमेश्‍वर, अपने अभिषिक्‍त राजा की प्रार्थना अनसुनी मत कर; अपने सेवक दाऊद के प्रति अपनी करुणा को स्‍मरण कर।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">जब राजा सुलेमान ने अपनी प्रार्थना समाप्‍त की तब आकाश से आग गिरी और उसने अग्‍नि-बलि तथा पशु-बलि को भस्‍म कर दिया, और प्रभु के तेज से मन्‍दिर परिपूर्ण हो गया।</verse>
				<verse number="2">पुरोहित प्रभु के भवन में प्रवेश न कर सके; क्‍योंकि प्रभु के तेज से उसका भवन भरा हुआ था।</verse>
				<verse number="3">जब इस्राएलियों ने देखा कि आकाश से आग गिरी और प्रभु के तेज से मन्‍दिर परिपूर्ण हो गया, तब उन्‍होंने फर्श की ओर सिर झुकाकर प्रभु की साष्‍टांग वन्‍दना की और उसकी स्‍तुति करते हुए यह गीत गाया, ‘क्‍योंकि प्रभु भला है, और उसकी करुणा सदा की है।’</verse>
				<verse number="4">तत्‍पश्‍चात् राजा तथा उसके साथ के सब लोगों ने प्रभु के सम्‍मुख पशुओं की बलि अर्पित की।</verse>
				<verse number="5">राजा सुलेमान ने बलि में प्रभु को बाईस हजार बछड़े और एक लाख बीस हजार भेड़ें चढ़ाईं। इस प्रकार राजा और सब इस्राएली लोगों ने परमेश्‍वर के भवन को उस की महिमा के लिए अर्पित किया।</verse>
				<verse number="6">पुरोहित अपने निर्धारित स्‍थान पर सेवा-कार्य के लिए खड़े थे। लेवीय उपपुरोहित भी अपने-अपने हाथों में वाद्य-यन्‍त्र लिए हुए खड़े थे। ये वाद्य-यन्‍त्र राजा दाऊद ने प्रभु की महिमा के लिए, उसके नाम का गुणगान करने के लिए बनाए थे। जब राजा दाऊद का यह स्‍तुति-गान ‘प्रभु की करुणा सदा की है’ होता था, तब उपपुरोहित वाद्य-यन्‍त्र बजाते थे। अत: उपपुरोहितों ने वाद्य-यन्‍त्र बजाए। दूसरी ओर पुरोहित तुरहियां बजाते रहे। सब इस्राएली पास खड़े रहे।</verse>
				<verse number="7">राजा सुलेमान ने मध्‍यवर्ती आंगन को भी प्रभु की महिमा के लिए अर्पित किया। यह प्रभु के भवन के सम्‍मुख था। जो कांस्‍य वेदी सुलेमान ने बनाई थी, वह छोटी थी। उस पर अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि और सहभागिता-बलि एक साथ चढ़ाना सम्‍भव न था। इसलिए राजा सुलेमान ने मध्‍यवर्ती आंगन में अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि की चर्बी चढ़ाई।</verse>
				<verse number="8">राजा सुलेमान ने उस समय सात दिन तक यात्रा-पर्व मनाया। पर्व में हमात घाटी की सीमा से मिस्र देश की बरसाती नदी तक के इस्राएलियों का विशाल जन-समूह एकत्र हुआ।</verse>
				<verse number="9">आठवें दिन उन्‍होंने महा-धर्मसभा की; क्‍योंकि उन्‍होंने सात दिन तक वेदी का अर्पण और यात्रा-पर्व मनाया था।</verse>
				<verse number="10">सातवें महीने की तेईस तारीख को राजा सुलेमान ने लोगों को विदा किया, और लोग अपने-अपने घर को लौट गए। उनके हृदय आनन्‍द और हर्ष से भरे हुए थे कि प्रभु ने अपने सेवक दाऊद और राजा सुलेमान तथा अपने निज लोग इस्राएलियों के लिए कितने भले कार्य किए हैं।</verse>
				<verse number="11">इस प्रकार राजा सुलेमान ने प्रभु के भवन तथा अपने राजमहल का निर्माण-कार्य समाप्‍त किया। उसने प्रभु के भवन में तथा अपने राजमहल में अनेक निर्माण-कार्यों की योजना बनाई थी। उसने सफलतापूर्वक अपनी योजना को पूरा किया।</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने रात में सुलेमान को दर्शन दिया, और उससे कहा, ‘मैंने तेरी प्रार्थना सुनी, मैंने इस स्‍थान को अपने लिए बलि-भवन के रूप में चुना है।</verse>
				<verse number="13">जब मैं आकाश के झरोखे बन्‍द कर दूंगा, और इस देश में वर्षा नहीं होगी; अथवा जब मेरे आदेश से टिड्डियां इस देश की फसल चट कर जाएंगी, अथवा जब मैं अपने निज लोगों के मध्‍य महामारियां भेजूंगा,</verse>
				<verse number="14">तब यदि मेरे निज लोग, जो मेरे अपने लोग हैं, जिनको मैंने अपना नाम दिया है, स्‍वयं को विनम्र और दीन बनाएंगे, मुझसे प्रार्थना करेंगे, और मेरे मुख का दर्शन प्राप्‍त करने का प्रयत्‍न करेंगे, और अपने बुरे आचरण को छोड़ देंगे, तो मैं स्‍वर्ग से उनकी प्रार्थना को सुनूंगा, और उनके पाप क्षमा कर दूंगा, मैं उनके देश को रोग-मुक्‍त कर दूंगा।</verse>
				<verse number="15">मेरी आंखें सब समय इस भवन पर लगी रहेंगी। जो प्रार्थना इस भवन में की जाएगी, उसको मैं सुनूंगा।</verse>
				<verse number="16">मैंने इस भवन को चुनकर पवित्र किया है। मैंने सदा-सर्वदा के लिए यहां अपना नाम प्रतिष्‍ठित किया है। मेरी आंखें और मेरा हृदय सब समय इस भवन पर लगे रहेंगे।</verse>
				<verse number="17">जैसे तेरा पिता दाऊद सच्‍चे और निष्‍कपट हृदय से मेरे सम्‍मुख चलता था, वैसे ही यदि तू चलेगा, मेरी आज्ञाओं, संविधियों और न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करेगा</verse>
				<verse number="18">तो मैं इस्राएल देश पर तेरा राज-सिंहासन सदा सुदृढ़ रखूंगा। यह मैंने तेरे पिता दाऊद से कहा था। मैंने उसे यह वचन दिया था, “इस्राएल पर शासन करने के लिए तेरे वंश में पुरुष का अभाव न होगा।”</verse>
				<verse number="19">‘परन्‍तु ओ इस्राएलियो, यदि तुम मेरा अनुसरण करना छोड़ दोगे, जो आज्ञाएं और संविधियां मैंने तुम्‍हारे सम्‍मुख रखी हैं, उनका पालन नहीं करोगे, और अन्‍य देशों के देवताओं का अनुसरण करोगे, उनकी सेवा करोगे, उनकी आराधना करोगे,</verse>
				<verse number="20">तो मैं तुमको इस देश से, जो मैंने तुम्‍हें प्रदान किया है, निकाल दूंगा। जिस भवन को मैंने अपने नाम के लिए पवित्र किया है, उसको अपनी आंखों से दूर कर दूंगा। तुम विश्‍व की जातियों के मध्‍य निन्‍दा और उपहास के पात्र बन जाओगे।</verse>
				<verse number="21">यह विशाल भवन मलवा का ढेर हो जाएगा। यहां से गुजरने वाले राहगीर आश्‍चर्य करेंगे और पूछेंगे, “प्रभु ने इस देश तथा इस भवन के साथ यह व्‍यवहार क्‍यों किया?”</verse>
				<verse number="22">लोग उन्‍हें यह बताएंगे, “क्‍योंकि इस्राएलियों ने अपने प्रभु परमेश्‍वर को, जो उनके पूर्वजों को मिस्र देश से निकाल कर लाया था, त्‍याग दिया था, और अन्‍य देवताओं को ग्रहण कर लिया था। उन्‍होंने उनकी आराधना की, उनकी सेवा की। इस कारण प्रभु ने उन पर यह विपत्ति का पहाड़ ढाहा है।” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">राजा सुलेमान के प्रभु का भवन तथा अपना महल बनाने में बीस वर्ष लगे।</verse>
				<verse number="2">बीस वर्षों के पश्‍चात् उसने उन नगरों का पुन: निर्माण किया जो हूराम ने सुलेमान को दिए थे। राजा सुलेमान ने उनमें इस्राएलियों को बसा दिया।</verse>
				<verse number="3">राजा सुलेमान ने सोबा प्रदेश के हमात नगर पर आक्रमण किया और उसको अपने अधीन कर लिया।</verse>
				<verse number="4">उसने निर्जन प्रदेश के तदमोर नगर तथा हमात नगर के सब भण्‍डार-गृहों का पुन: निर्माण किया।</verse>
				<verse number="5">उसने निचला बेत-होरोन और उपरला बेत-होरोन का पुन: निर्माण किया। उसने इनके प्रवेश-द्वारों, शहरपनाहों और अर्गलाओं को बनाया और यों नगरों को दृढ़ किया।</verse>
				<verse number="6">उसने बालात नगर को बसाया। उसने अपने सब भण्‍डार-गृहों, रथों और अश्‍वशालाओं के लिए नगर बसाए। उसने अपने घुड़सवारों के लिए भी नगर बसाए। इनके अतिरिक्‍त राजा सुलेमान ने अपनी इच्‍छा से अपने राज्‍य-क्षेत्र में, यरूशलेम नगर तथा लबानोन प्रदेश में अनेक भवन निर्मित किए।</verse>
				<verse number="7">हित्ती, एमोरी, परिज्‍जी, हिव्‍वी और यबूसी जाति के बचे हुए लोग, जो इस्राएली जाति के नहीं थे,</verse>
				<verse number="8">जिन्‍हें इस्राएली पूर्णत: नष्‍ट नहीं कर सके थे, और जिनके वंशज देश में बच गए थे; राजा सुलेमान ने इन जातियों के लोगों से भवन-निर्माण के कार्य में गुलाम के सदृश बेगार कराई। वे आज भी इस्राएलियों की बेगार करते हैं।</verse>
				<verse number="9">राजा सुलेमान ने इस्राएलियों से बेगार नहीं कराई। वे राजा सुलेमान की सेना में सैनिक, सेनानायक, सेनापति, सारथी और घुड़सवार सैनिक थे।</verse>
				<verse number="10">राजा सुलेमान की सेवा में दो सौ पचास उच्‍चाधिकारी थे जो जनता के मध्‍य राज्‍य-कार्य चलाते थे।</verse>
				<verse number="11">राजा सुलेमान राजा फरओ की पुत्री को जो उसकी पत्‍नी थी, दाऊद-पुर से उस महल में ले गया जिसको उसने उसके लिए बनाया था। राजा सुलेमान ने यह कहा ‘मेरी पत्‍नी इस्राएल देश के राजा मेरे पिता दाऊद के महल में नहीं रहेगी; क्‍योंकि इस स्‍थान में प्रभु की मंजूषा ने प्रवेश किया है, और यह स्‍थान पवित्र है।’</verse>
				<verse number="12">राजा सुलेमान ने मन्‍दिर की ड्‍योढ़ी के सामने प्रभु के लिए एक वेदी बनाई थी। उसने उस वेदी पर अग्‍नि-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="13">वह मूसा की व्‍यवस्‍था के नियमानुसार निर्धारित पर्वों पर − विश्राम-दिवस, नवचन्‍द्र पर्व, तथा तीनों वार्षिक त्‍योहारों − बेखमीर रोटी के पर्व, सप्‍ताहों के पर्व और मण्‍डपों के पर्व − पर बलि चढ़ाया करता था। वह पर्व के निश्‍चित दिन बलि चढ़ाता था।</verse>
				<verse number="14">उसके पिता दाऊद ने पुरोहितों और उप-पुरोहितों के सेवा-कार्य अलग-अलग बांट दिए थे। उसने अपने पिता के प्रबन्‍ध के अनुसार ऐसा ही किया: उसने पुरोहित-कार्य सम्‍पन्न करने के लिए पुरोहितों के दल बनाए, और उनकी बारी निश्‍चित कर दी। उसने उप-पुरोहितों का गायक-दल नियुक्‍त किया। ये उप-पुरोहित आराधना के समय न केवल वाद्य-यन्‍त्र बजाते थे, बल्‍कि वे दैनिक आराधना में पुरोहितों की सहायता भी करते थे। राजा सुलेमान ने मन्‍दिर के प्रवेश-द्वारों पर पहरा देने के लिए उप-पुरोहितों के अनेक दल बना दिए थे। इस प्रकार उप-पुरोहित द्वारपाल भी थे; क्‍योंकि परमेश्‍वर के जन दाऊद ने ऐसा ही आदेश दिया था।</verse>
				<verse number="15">पुरोहितों और उप-पुरोहितों ने राजा के सब आदेशों का पूर्णत: पालन किया। यहां तक कि भण्‍डार-गृहों, तथा मन्‍दिर के कोषागार के सम्‍बन्‍ध में भी वे राजा के आदेश का पालन करते थे।</verse>
				<verse number="16">यों राजा सुलेमान का निर्माण-कार्य − प्रभु के भवन की नींव डालने के दिन से, उसके बनकर तैयार होने तक का समस्‍त कार्य − समाप्‍त हुआ। इस प्रकार प्रभु का भवन निर्मित हो गया।</verse>
				<verse number="17">प्रभु का भवन बनाने के पश्‍चात् राजा सुलेमान एस्‍योन-गेबेर के बन्‍दरगाह पर† गया। यह बन्‍दरगाह आकाबा की खाड़ी के तट पर स्‍थित एलोत नगर के समीप एदोम देश में था।</verse>
				<verse number="18">राजा हूराम ने जहाजी बेड़े में अपने सेवकों को, जो नाविक थे और समुद्र-मार्ग से परिचित थे, सुलेमान के सेवकों के पास भेजा। वे ओपीर देश गए और वहां से प्राय: पन्‍द्रह हजार किलो सोना लेकर लौटे। उन्‍होंने यह सोना राजा सुलेमान को दे दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">शबा देश की रानी ने राजा सुलेमान की कीर्ति सुनी। उसने पहेलियों से उसकी परीक्षा करने के लिए यरूशलेम नगर को प्रस्‍थान किया। उसके साथ असंख्‍य सेवक-सेविकाएं और बहुमूल्‍य उपहार थे। मसाले, प्रचुर मात्रा में सोना और मणि-मुक्‍ता ऊंटों पर लदे हुए थे। वह राजा सुलेमान के पास पहुंची। उसने अपने मन की सब बातें सुलेमान से कहीं।</verse>
				<verse number="2">राजा सुलेमान ने उसकी सब पहेलियों को हल कर दिया। राजा से एक पहेली भी नहीं छिपी थी, जिसको वह बूझ न सका।</verse>
				<verse number="3">जब शबा देश की रानी ने यह सब देखा−सुलेमान की बुद्धि, उसका नव-निर्मित महल,</verse>
				<verse number="4">दस्‍तर-ख्‍वान पर परोसा गया राजसी भोजन, उसके उच्‍चाधिकारियों के आसन, परिचारकों की सेवा और उनकी पोशाक, उसके साकी और उनकी पोशाक, तथा अग्‍नि-बलि जो वह प्रभु के भवन में चढ़ाता था, तब वह आश्‍चर्य से स्‍तब्‍ध रह गई।</verse>
				<verse number="5">उसने राजा सुलेमान से कहा, ‘जो बातें आपके विषय में, आपकी बुद्धि के विषय में मैंने अपने देश में सुनी थीं, वे सब सच निकलीं।</verse>
				<verse number="6">मैंने उन बातों को सुनकर उन पर विश्‍वास नहीं किया था। पर जब मैं यहां आई, और स्‍वयं अपनी आंखों से देखा तब मुझे विश्‍वास करना पड़ा। निस्‍सन्‍देह आपकी विशाल बुद्धि के विषय में मुझे आधा ही बताया गया था। आप तो उससे कहीं अधिक महान् हैं, जितना मैंने सुना था।</verse>
				<verse number="7">सौभाग्‍य-शाली है आपकी जनता! सौभाग्‍यशाली हैं आपके ये दरबारी, जो आपकी सेवा में सदा प्रस्‍तुत रहते और आपकी बुद्धिमत्तापूर्ण बातें सुनते हैं!</verse>
				<verse number="8">धन्‍य है आपका प्रभु परमेश्‍वर, जिसने आपसे प्रसन्न होकर आपको अपने सिंहासन पर प्रतिष्‍ठित किया कि आप उसकी ओर से राज्‍य करें। आपके परमेश्‍वर ने इस्राएली राष्‍ट्र से प्रेम किया है और उसे सदा बनाए रखना चाहा; इसलिए उसने आपको उसका राजा नियुक्‍त किया, ताकि आप न्‍याय और धर्म के कार्य करें।’</verse>
				<verse number="9">तत्‍पश्‍चात् उसने राजा सुलेमान को लगभग चार हजार किलो सोना, अत्‍यधिक मात्रा में मसाले और मणि-मुक्‍ता उपहार में दिए। जितनी मात्रा में शबा देश की रानी ने राजा सुलेमान को मसाले उपहार में दिए, उतनी मात्रा में मसाले फिर कभी इस्राएल देश में नहीं आए।</verse>
				<verse number="10">इसके अतिरिक्‍त हूराम तथा राजा सुलेमान के सेवक, जो ओपीर देश से सोना लाए थे, वहां से चन्‍दन की लकड़ी और मणि-मुक्‍ता भी लाए।</verse>
				<verse number="11">राजा सुलेमान ने चन्‍दन की लकड़ी से प्रभु के भवन और राजमहल के लिए मंच और संगीतकारों के लिए सितार और सारंगियां बनाईं। इसके पहले ऐसी वस्‍तुएं यहूदा प्रदेश में कभी नहीं देखी गई थीं।</verse>
				<verse number="12">जो कुछ भी शबा देश की रानी ने राजा सुलेमान से मांगा, वह राजा सुलेमान ने उसकी इच्‍छा के अनुसार उसे दिया। इसके अतिरिक्‍त राजा सुलेमान ने अपने सामर्थ्य के अनुसार शबा देश की रानी को उपहार दिए। यह उससे अधिक था जो वह राजा सुलेमान के लिए लाई थी। तत्‍पश्‍चात् वह विदा हुई। वह अपने सेवक-सेविकाओं के साथ अपने देश को लौट गई।</verse>
				<verse number="13">राजा सुलेमान को प्रति वर्ष प्राय: बाईस हजार किलो सोना प्राप्‍त होता था।</verse>
				<verse number="14">इसके अतिरिक्‍त उसे देशी व्‍यवसायियों और विदेशी व्‍यापारियों से कर के रूप में तथा अरब देश के राजाओं और भिन्न-भिन्न प्रदेशों के शासकों से भेंट के रूप में सोना-चांदी प्राप्‍त होता था।</verse>
				<verse number="15">राजा सुलेमान ने दो सौ आदम-कद ढालें बनाईं और उनको सोने की परत से मढ़ा। प्रत्‍येक ढाल में प्राय: सात किलो सोना लगा।</verse>
				<verse number="16">उसने तीन सौ छोटी ढालें भी बनाईं और उनको सोने की परत से मढ़ा। प्रत्‍येक ढाल में प्राय: साढ़े तीन किलो सोना लगा। राजा सुलेमान ने उनको लबानोन-वन के भवन में रख दिया।</verse>
				<verse number="17">राजा सुलेमान ने हाथी-दांत का एक भव्‍य सिंहासन भी बनाया और उसको शुद्ध सोने से मढ़ा।</verse>
				<verse number="18">सिंहासन पर चढ़ने के लिए छ: सोपान और सोने की एक चौकी सिंहासन से जुड़ी थी। बैठने के स्‍थान के दोनों ओर दो हत्‍थे थे, और हत्‍थों के समीप खड़े हुए दो सिंहों की आकृति थी।</verse>
				<verse number="19">प्रत्‍येक सोपान के दोनों ओर खड़े हुए दो सिंह थे। इस प्रकार छ: सोपानों पर बारह सिंह थे। ऐसा सिंहासन किसी राज्‍य में कभी नहीं बना।</verse>
				<verse number="20">राजा सुलेमान के सब पेय-पात्र सोने के थे। लबानोन-वन के भवन के सब पात्र भी शुद्ध सोने के थे। सुलेमान के राज्‍य-काल में चांदी का कुछ भी मूल्‍य नहीं था।</verse>
				<verse number="21">राजा सुलेमान के जलयान हूराम के सेवकों के साथ तर्शीश तक जाते थे। ये तर्शीशी जलयान प्रति तीन वर्ष में एक बार आते और विदेश से सोना, चांदी, हाथी-दांत, बन्‍दर और मोर लाते थे।</verse>
				<verse number="22">इस प्रकार राजा सुलेमान धन-सम्‍पत्ति और बुद्धि-विवेक में पृथ्‍वी के सब राजाओं से श्रेष्‍ठ था।</verse>
				<verse number="23">पृथ्‍वी के समस्‍त राजा उसकी बुद्धिमत्तापूर्ण बातें सुनने के लिए उसके दरबार में आने का प्रयत्‍न करते थे। यह बुद्धि परमेश्‍वर ने उसे प्रदान की थी।</verse>
				<verse number="24">आगन्‍तुक राजा अपने साथ ये उपहार लाते थे: सोना-चांदी के पात्र, वस्‍त्र, गन्‍धरस, मसाले, घोड़े और खच्‍चर। ऐसा प्रतिवर्ष होता था।</verse>
				<verse number="25">राजा सुलेमान के पास रथ और घोड़ों के लिए चार हजार अश्‍वशालाएं थीं। उसके पास बारह हजार घोड़े थे। उसने कुछ रथ और घोड़े रथ-शाला के नगरों में तथा शेष अपने पास यरूशलेम नगर में रखे।</verse>
				<verse number="26">राजा सुलेमान फरात नदी से लेकर पलिश्‍तियों के देश तक के राजाओं पर राज्‍य करता था। उसके राज्‍य की सीमा मिस्र देश की सीमा तक फैली हुई थी।</verse>
				<verse number="27">राजा सुलेमान ने राजधानी यरूशलेम में चांदी को पत्‍थर के समान मूल्‍यहीन बना दिया। उसके पास देवदार की कीमती लकड़ी इतनी अधिक हो गई जितने अधिक शफेलाह प्रदेश में गूलर के वृक्ष हैं!</verse>
				<verse number="28">राजा सुलेमान के घोड़ों का आयात मिस्र देश तथा अन्‍य देशों से होता था।</verse>
				<verse number="29">राजा सुलेमान के शेष कार्यों का विवरण, आदि से अन्‍त तक, इन पुस्‍तकों में लिखा हुआ है: ‘नबी नातान का इतिहास-ग्रन्‍थ’, ‘शीलोह-वासी अहियाह का नबूवत-ग्रन्‍थ’ और ‘द्रष्‍टा इद्दो का दर्शन ग्रन्‍थ।’ द्रष्‍टा इद्दो ने यारोबआम बेन-नबाट के विषय में दर्शन देखे थे।</verse>
				<verse number="30">राजा सुलेमान ने समस्‍त इस्राएल देश पर चालीस वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी राजधानी यरूशलेम नगर थी।</verse>
				<verse number="31">तत्‍पश्‍चात् वह अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। वह अपने पिता दाऊद के नगर में गाड़ा गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र रहबआम राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">सब इस्राएली लोग रहबआम को राजा बनाने के लिए शकेम नगर को गए। अत: रहबआम भी शकेम नगर गया।</verse>
				<verse number="2">यारोबआम बेन-नबाट ने सुलेमान की मृत्‍यु की खबर सुनी। वह अब तक मिस्र देश में था, जहां उसने राजा सुलेमान के सम्‍मुख से भाग कर शरण ली थी। अत: वह मिस्र देश से लौटा।</verse>
				<verse number="3">इस्राएली लोगों ने उसके पास दूत भेजा, और उसको बुलाया। तब वह और सब इस्राएली लोग रहबआम के पास गए। उन्‍होंने उससे यह कहा,</verse>
				<verse number="4">‘आपके पिता ने हमारे कन्‍धे पर भारी जूआ रखा था। वह हमसे कठोर सेवा लेते थे। अब कृपाकर, आप हमारे इस भारी जूए को, कठोर सेवा के भार को, हलका कीजिए। तब हम आपकी सेवा करेंगे।’</verse>
				<verse number="5">रहबआम ने उन्‍हें उत्तर दिया, ‘तुम तीन दिन के पश्‍चात् मेरे पास लौट कर आना।’ अत: लोग चले गए।</verse>
				<verse number="6">रहबआम ने धर्मवृद्धों से विचार-विमर्श किया। जब राजा सुलेमान जीवित था, उन दिनों में ये धर्मवृद्ध उसकी परिचर्या करते थे। रहबआम ने पूछा, ‘आप मुझे क्‍या सलाह देते हैं? मैं इन लोगों को क्‍या उत्तर दूं?’</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने उससे कहा, ‘यदि आप जनता के सेवक बन जाएंगे और उनकी सेवा करेंगे, उनसे मधुर वचन बोलेंगे, तो वे जीवन-भर आपके सेवक बने रहेंगे।’</verse>
				<verse number="8">पर रहबआम ने धर्मवृद्धों की सलाह, जो उन्‍होंने उसे दी थी, अस्‍वीकार कर दी। तब उसने उन युवकों से विचार-विमर्श किया, जो उसके साथ बड़े हुए थे और उसकी परिचर्या करते थे।</verse>
				<verse number="9">रहबआम ने उनसे पूछा, ‘तुम मुझे क्‍या सलाह देते हो? मैं उन लोगों को क्‍या उत्तर दूं? उन्‍होंने मुझसे निवेदन किया है कि मैं जूए के भार को, जो उनके कन्‍धे पर मेरे पिता ने रखा है, हलका कर दूं।’</verse>
				<verse number="10">उसके जवान साथी उससे बोले, ‘जिन लोगों ने आप से यह कहा है: “आपके पिता ने हमारे कन्‍धे पर भारी जूआ रखा था। आप इस भार को हलका कीजिए;” आप उनसे यों बोलिए, “यदि मेरे पिता सेर थे तो मैं सवा सेर हूँ!</verse>
				<verse number="11">मेरे पिता ने तुम्‍हारे कन्‍धे पर भारी जूआ रखा था, तो मैं उससे भी भारी जूआ तुम्‍हारे कन्‍धे पर रखूंगा। मेरा पिता तुम्‍हें चाबुक से मारता था तो मैं तुम्‍हें हण्‍टर से मारूंगा।” ’</verse>
				<verse number="12">राजा रहबआम ने कहा था: ‘तीन दिन के पश्‍चात् मेरे पास लौटकर आना।’ अत: तीन दिन के पश्‍चात् यारोबआम और सब इस्राएली जनता राजा रहबआम के पास आए।</verse>
				<verse number="13">राजा ने जनता को कठोर उत्तर दिया। उसने धर्मवृद्धों की सलाह ठुकरा दी।</verse>
				<verse number="14">जैसी सलाह उसके जवान साथियों ने उसे दी थी, उसी के अनुसार उसने लोगों से कहा, ‘मेरे पिता ने तुम्‍हारे कन्‍धे पर भारी जूआ रखा था, मैं उससे भी भारी जूआ तुम्‍हारे कन्‍धे पर रखूंगा। मेरा पिता तुम्‍हें चाबुक से मारता था, मैं तुम्‍हें हण्‍टर से मारूंगा।’</verse>
				<verse number="15">यों राजा ने जनता का निवेदन नहीं सुना। वस्‍तुत: प्रभु परमेश्‍वर ने यह पूर्व-निर्धारित कर दिया था जिससे वह अपने वचन को, जो उसने शिलोह के नबी अहीयाह के माध्‍यम से यारोबआम बेन-नबाट से कहा था, पूर्ण कर सके।</verse>
				<verse number="16">जब इस्राएली जनता ने देखा कि राजा ने उसकी बात नहीं सुनी, तब लोगों ने राजा को यह उत्तर दिया: ‘दाऊद के राज्‍य में हमारा क्‍या भाग? यिशय की पुत्र की सत्ता में हमारा पैतृक अधिकार नहीं। ओ इस्राएली जाति, लौट जा अपने शिविर को! अरे दाऊद, अब संभाल अपने घर को।’ इस पर सब इस्राएली लोग अपने-अपने घर चले गए।</verse>
				<verse number="17">रहबआम केवल उन इस्राएलियों पर राज्‍य करने लगा जो यहूदा प्रदेश में रहते थे।</verse>
				<verse number="18">तब राजा रहबआम ने उन इस्राएलियों के पास अदोराम को भेजा। वह बेगार करने वालों का निरीक्षक था। परन्‍तु इस्राएलियों ने उसे पत्‍थर मार-मारकर मार डाला। अत: राजा रहबआम अपने रथ पर तुरन्‍त चढ़ा और यरूशलेम नगर को भाग गया।</verse>
				<verse number="19">इस प्रकार इस्राएली लोगों ने दाऊद के राजपरिवार से विद्रोह कर दिया। वे आज भी विद्रोही हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">रहबआम यरूशलेम नगर में आया। उसने यहूदा कुल और बिन्‍यामिन कुल के पुरुषों को एकत्र किया। वे एक लाख अस्‍सी हजार चुने हुए योद्धा थे। रहबआम इस्राएली लोगों से युद्ध कर अपना राज्‍य वापस लेना चाहता था।</verse>
				<verse number="2">परन्‍तु प्रभु का यह सन्‍देश ‘परमेश्‍वर के जन’ शमायाह को मिला:</verse>
				<verse number="3">‘सुलेमान के पुत्र और यहूदा प्रदेश के राजा रहबआम से तथा यहूदा कुल-क्षेत्र और बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र में रहने वाले सब इस्राएलियों से यह कह:</verse>
				<verse number="4">“प्रभु यों कहता है: आक्रमण मत करो। अपने ही भाई इस्राएल प्रदेश के लोगों से युद्ध मत करो। प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने घर लौट जाए; क्‍योंकि इस्राएली राष्‍ट्र का यह विभाजन मेरी इच्‍छा से हुआ है।” ’ अत: उन्‍होंने प्रभु की वाणी सुनी, और यारोबआम पर आक्रमण का विचार त्‍याग दिया और लौट गए।</verse>
				<verse number="5">रहबआम यरूशलेम नगर में रहने लगा। उसने यहूदा प्रदेश की सुरक्षा के लिए ये नगर सुदृढ़ किए:</verse>
				<verse number="6">बेतलेहम, एताम, तकोअ,</verse>
				<verse number="7">बेत-सूर, सोको, अदुल्‍लाम,</verse>
				<verse number="8">गत, मारेशा, जीप,</verse>
				<verse number="9">अदोरईम, लाकीश, अजेकाह,</verse>
				<verse number="10">सोराह, अय्‍यालोन और हेब्रोन। ये सब किलाबन्‍द नगर थे, और यहूदा तथा बिन्‍यामिन के कुल-क्षेत्रों में थे।</verse>
				<verse number="11">उसने किलाबन्‍द नगरों को मजबूत किया, और उनमें सेनानायक नियुक्‍त किए। उन नगरों में उसने भोजन-वस्‍तु, तेल और अंगूर-रस का भण्‍डार सुरक्षित रखवा दिया।</verse>
				<verse number="12">प्रत्‍येक नगर में ढालें और तलवारें रखीं। इस प्रकार रहबआम ने प्रत्‍येक नगर को अत्‍यन्‍त सुदृढ़ कर दिया। यों रहबआम यहूदा और बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्रों पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="13">इस्राएल प्रदेश के कुल-क्षेत्रों में रहने वाले पुरोहित और लेवीय उप-पुरोहित अपने-अपने नगर को छोड़ कर रहबआम के पास आ गए।</verse>
				<verse number="14">यारोबआम ने उन्‍हें प्रभु के पुरोहित-पद से निकाल दिया था। अत: वे लेवी लोग अपने खेत-खलियान और भूमि को छोड़कर यहूदा प्रदेश और यरूशलेम नगर में आ गए।</verse>
				<verse number="15">यारोबआम ने पहाड़ी शिखरों पर वेदियां बनाईं और उनमें बछड़ों और बकरों की मूर्तियां प्रतिष्‍ठित कीं। इन मूर्तियों की सेवा-पूजा करने के लिए उसने अपने ही पुरोहित नियुक्‍त किए।</verse>
				<verse number="16">ये सब लोग भी, जो मन लगाकर इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर के दर्शन के खोजी थे, पुरोहितों और उप-पुरोहितों के साथ इस्राएल प्रदेश के कुल-क्षेत्रों से निकल गए, और वे अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को बलि चढ़ाने के लिए यरूशलेम नगर में आए।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने यहूदा प्रदेश का राज्‍य सुदृढ़ किया, और तीन वर्ष तक राजा सुलेमान के पुत्र रहबआम के हाथ मजबूत किए; क्‍योंकि वे तीन वर्ष तक राजा दाऊद और राजा सुलेमान के बताए हुए मार्ग पर चलते रहे।</verse>
				<verse number="18">रहबआम ने महलत नामक एक स्‍त्री से विवाह किया। वह दाऊद के पुत्र यरीमोत की पुत्री था। उसकी मां का नाम अबीहईल था जो एलीआब बेन-यिश्‍शय की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="19">महलत से ये पुत्र उत्‍पन्न हुए: यूश, शमर्याह और जाहम।</verse>
				<verse number="20">रहबआम ने एक और विवाह किया। उसकी दूसरी पत्‍नी का नाम माकाह था। वह अबशालोम की पुत्री थी। उससे चार पुत्र उत्‍पन्न हुए: अबियाह, अत्तै, जीजा और शलोमीत।</verse>
				<verse number="21">रहबआम की अठारह रानियां और साठ रखेल थीं। उसके अट्ठाईस बेटे और साठ बेटियां थीं। किन्‍तु वह अपनी रानियों और रखेलों से अधिक माकाह से प्रेम करता था, जो अबशालोम की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="22">वह अपनी प्रिय पत्‍नी माकाह से उत्‍पन्न पुत्र अबियाह को राजा बनाना चाहता था। अत: उसने अपने अन्‍य पुत्रों, राजकुमारों के ऊपर उसको युवराज नियुक्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="23">उसने समझ से काम लिया, और अपने अन्‍य पुत्रों को यहूदा और बिन्‍यामिन कुलों के क्षेत्रों के किलाबन्‍द नगरों में अलग-अलग भेज दिया। उसने उनको प्रचुर मात्रा में भोजन सामग्री दी, और उनके लिए अनेक स्‍त्रियों का प्रबन्‍ध कर दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">जब यहूदा प्रदेश पर रहबआम का राज्‍य स्‍थिर हो गया और वह स्‍वयं शक्‍तिशाली हो गया, तब उसने प्रभु की व्‍यवस्‍था को त्‍याग दिया। उसके साथ यहूदा प्रदेश में रहने वाले इस्राएलियों ने भी प्रभु की व्‍यवस्‍था छोड़ दी, और दुष्‍कर्म करने लगे।</verse>
				<verse number="2">रहबआम प्रभु के प्रति निष्‍ठावान नहीं रहा। अत: उसके राज्‍य-काल के पांचवें वर्ष में मिस्र देश के राजा शीशक ने यरूशलेम नगर पर चढ़ाई कर दी।</verse>
				<verse number="3">शीशक की सेना में बारह सौ रथ और साठ हजार घुड़सवार थे। इनके अतिरिक्‍त उसके साथ लीबिया, सुक्‍को, और इथियोपिया देशों के असंख्य सैनिक भी थे। ये उसके साथ मिस्र देश से आए थे।</verse>
				<verse number="4">राजा शीशक ने एक के बाद एक यहूदा प्रदेश के किलाबन्‍द नगरों पर कब्‍जा कर लिया। वह यरूशलेम नगर तक आ पहुंचा।</verse>
				<verse number="5">शीशक के आक्रमण के कारण यहूदा प्रदेश के सब उच्‍चाधिकारी यरूशलेम में एकत्र हुए। तब नबी शमायाह राजा रहबआम और उच्‍चाधिकारियों के पास आया। उसने उनसे कहा, ‘प्रभु यों कहता है: तुमने मुझे त्‍याग दिया था, इसलिए मैंने भी तुम्‍हें त्‍याग दिया, और शीशक के हाथ में छोड़ दिया।’</verse>
				<verse number="6">यह सुनकर यहूदा प्रदेश के इस्राएली उच्‍चाधिकारियों और राजा रहबआम ने स्‍वयं को विनम्र किया और कहा, ‘प्रभु धर्ममय है।’</verse>
				<verse number="7">जब प्रभु ने देखा कि उन्‍होंने स्‍वयं को विनम्र किया है, तब प्रभु ने नबी शमायाह को यह सन्‍देश दिया: ‘उन्‍होंने मेरे सम्‍मुख स्‍वयं को विनम्र किया है, अत: मैं उनको नष्‍ट नहीं करूंगा। फिर भी मैं उनका पूर्णरूप से बचाव नहीं करूंगा। मैं शीशक के माध्‍यम से अपनी क्रोधाग्‍नि यरूशलेम पर नहीं उण्‍डेलूंगा;</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु वे शीशक के अधीन हो जाएंगे। तब उन्‍हें अनुभव होगा कि मेरी सेवा और अन्‍य देशों के राज्‍यों की सेवा में क्‍या अन्‍तर है।’</verse>
				<verse number="9">अत: मिस्र देश के राजा शीशक ने यरूशलेम नगर पर चढ़ाई की। उसने प्रभु के मन्‍दिर और राजमहल का खजाना लूट लिया। वह सब कीमती वस्‍तुएं ले गया। जो सोने की ढालें राजा सुलेमान ने बनाई थीं, वह उनको भी ले गया।</verse>
				<verse number="10">राजा रहबआम ने सोने की ढालों के स्‍थान पर पीतल की ढालें बनाईं; और उनको मुख्‍य द्वारपालों के हाथ में सौंप दिया, जो राजमहल के प्रवेश-द्वारों पर पहरा देते थे।</verse>
				<verse number="11">जब राजा रहबआम प्रभु के मन्‍दिर को जाता था, तब द्वारपाल उनको उठा कर ले जाते थे। वहाँ से लौटकर वे उनको शस्‍त्रागार में रख देते थे।</verse>
				<verse number="12">जब राजा रहबआम ने प्रभु के सम्‍मुख स्‍वयं को विनम्र किया, तब उसके प्रति प्रभु का क्रोध शान्‍त हो गया। प्रभु ने उसका पूर्ण विनाश नहीं किया। इसके अतिरिक्‍त यहूदा प्रदेश में परिस्‍थितियां अच्‍छी थीं।</verse>
				<verse number="13">राजा रहबआम ने राजधानी यरूशलेम में स्‍वयं को पुन: सुदृढ़ किया, और यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करने लगा। जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब उसकी आयु इकतालीस वर्ष की थी। उसने राजधानी यरूशलेम में सत्रह वर्ष तक राज्‍य किया। प्रभु ने अपने नाम को प्रतिष्‍ठित करने के लिए इस्राएल के समस्‍त कुलों के क्षेत्रों में से इस यरूशलेम नगर को चुना था। रहबआम की मां का नाम नामाह था। वह अम्‍मोन देश की थी।</verse>
				<verse number="14">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, वही उसने किया। उसने प्रभु की इच्‍छा जानने तथा उसको खोजने में मन नहीं लगाया।</verse>
				<verse number="15">रहबआम के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘नबी शमायाह का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में तथा ‘द्रष्‍टा इद्दो का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है। रहबआम तथा यारोबआम के मध्‍य निरन्‍तर युद्ध होते रहे।</verse>
				<verse number="16">रहबआम अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया, और वह दाऊदपुर में गाड़ा गया। रहबआम के स्‍थान पर उसका पुत्र अबियाह राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">इस्राएल प्रदेश के राजा यारोबआम के राज्‍य-काल के अठारहवें वर्ष में अबियाह यहूदा प्रदेश का राजा बना।</verse>
				<verse number="2">उसने तीन वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसकी माँ का नाम मीकायाह था, जो गिबआ नगर के ऊरीएल की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="3">अबियाह और यारोबआम के मध्‍य युद्ध छिड़ गया। अबियाह सशक्‍त सैनिकों की एक विशाल सेना लेकर युद्ध करने निकला। उसकी सेना में चार लाख चुनिन्‍दे सैनिक थे। यारोबआम ने उसका सामना करने के लिए अपनी सेना को पंिक्‍तबद्ध किया। उसकी सेना में आठ लाख चुनिन्‍दे सैनिक थे।</verse>
				<verse number="4">एफ्रइम पहाड़ी क्षेत्र में समारईम नामक एक पहाड़ था। अबियाह उस पहाड़ पर खड़ा हुआ और उसने राजा यारोबआम तथा इस्राएल के समस्‍त कुलों के वंशजों को पुकार कर कहा, ‘ओ यारोबआम तथा समस्‍त इस्राएलियो, मेरी बात सुनो!</verse>
				<verse number="5">क्‍या तुम्‍हें यह बात नहीं मालूम है कि इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर ने अलंघनीय विधान के माध्‍यम से इस्राएल देश का राज्‍य दाऊद और उसके राजवंशों को सदा सर्वदा के लिए दिया है?</verse>
				<verse number="6">यह बात तुम जानते हो, फिर भी राजा दाऊद के पुत्र सुलेमान के तुच्‍छ सेवक यारोबआम बेन-नबाट ने अपने मालिक से विद्रोह किया।</verse>
				<verse number="7">उसके आस-पास चन्‍द गुण्‍डे एकत्र हो गए। वे सुलेमान के पुत्र रहबआम पर प्रबल हो गए; क्‍योंकि उस समय रहबआम छोटा था, वह चंचल था। अत: वह उनका सामना न कर सका।</verse>
				<verse number="8">‘अब तुम सोचते हो कि यह राज्‍य जिसको प्रभु ने दाऊद के वंश को पैतृक-अधिकार के लिए सौंपा है, तुम हड़प लोगे; क्‍योंकि तुम्‍हारे पास विशाल सेना है, तुम्‍हारे साथ सोने के वे बछड़े हैं, जिनको यारोबआम ने तुम्‍हारे लिए ईश्‍वर के रूप में बनाया है।</verse>
				<verse number="9">तुमने अपने मध्‍य में से प्रभु के पुरोहितों को हारून के वंशजों और लेवी वंशीय उप-पुरोहितों को निकाल दिया, और उनके स्‍थान पर मनमाने पुरोहित नियुक्‍त कर लिए, जैसे अन्‍य जातियां करती हैं। जो भी आदमी पुरोहित बनने के लिए एक बैल और सात मेढ़े लेकर तुम्‍हारे पास आता है, तुम उसका अभिषेक कर देते हो, और वह बछड़े की मूर्तियों का पुरोहित बन जाता है, जो ईश्‍वर नहीं है!</verse>
				<verse number="10">लेकिन केवल प्रभु ही हमारा परमेश्‍वर है और हमने उसको नहीं त्‍यागा है। प्रभु की सेवा करने के लिए हमारे पास हारून-वंश के पुरोहित हैं, और आराधना-कार्य में उनकी सहायता करने वाले लेवी कुल के उप-पुरोहित हैं।</verse>
				<verse number="11">हारून-वंशीय ये पुरोहित प्रतिदिन सबेरे और सन्‍ध्‍या समय प्रभु के लिए अग्‍नि-बलि चढ़ाते हैं, सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते हैं। वे कुन्‍दन की मेज पर भेंट की रोटी रखते हैं। वे स्‍वर्ण दीपाधार के दीये नियमित रूप से सन्‍ध्‍या समय जलाते हैं। इस प्रकार हम अपने प्रभु परमेश्‍वर के आदेश का पालन करते हैं; किन्‍तु तुमने उसको त्‍याग दिया।</verse>
				<verse number="12">देखो परमेश्‍वर हमारा नेता है, वह हमारे साथ है। उसके पुरोहित हमारे साथ हैं। वे तुम्‍हारे विरुद्ध युद्ध की पुकार के लिए तुरहियां फूंकने को तैयार हैं। ओ इस्राएल के वंशजो, अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर के विरुद्ध युद्ध मत करो; क्‍योंकि तुम युद्ध में विजयी नहीं होगे।’</verse>
				<verse number="13">यारोबआम ने यहूदा प्रदेश की सेना के पीछे से हमला करने के लिए अपने गुरिल्‍ला सैनिकों को भेजा। उसकी सेना के सामने यहूदा की सेना थी, और घात लगाकर हमला करने वाले गुरिल्‍ला सैनिक यहूदा प्रदेश की सेना के पीछे थे।</verse>
				<verse number="14">यहूदा प्रदेश के सैनिकों ने पीछे देखा तो उन्‍हें पता चला कि आगे और पीछे से उन पर आक्रमण होगा। अत: उन्‍होंने प्रभु की दुहाई दी, और उनके पुरोहितों ने युद्ध की तुरहियां फूंकीं।</verse>
				<verse number="15">यहूदा के सैनिकों ने रणनाद दिया। जब यहूदा के सैनिकों ने रणनाद किया, उसी क्षण परमेश्‍वर ने यारोबआम और उसके इस्राएली सैनिकों को अबियाह और यहूदा प्रदेश के सैनिकों के सम्‍मुख पराजित कर दिया।</verse>
				<verse number="16">इस्राएली सैनिक यहूदा प्रदेश के सैनिकों के सम्‍मुख से भागे, और परमेश्‍वर ने उनको यहूदा के सैनिकों के हाथ में सौंप दिया।</verse>
				<verse number="17">अबियाह और उसके सैनिकों ने इस्राएली सैनिकों का महासंहार किया। इस्राएली सैनिकों के पांच लाख चुनिन्‍दे सैनिक मारे गए।</verse>
				<verse number="18">उस समय इस्राएली दब गए, और यहूदा प्रदेश के सैनिक प्रबल हो गए; क्‍योंकि उन्‍होंने अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर पर भरोसा किया था।</verse>
				<verse number="19">तब अबियाह ने यारोबआम का पीछा किया, और उससे ये नगर छीन लिए: बेतएल और उसके आस-पास के गांव, यशनाह और उसके आस-पास के गांव, एप्रोन और उसके आस-पास के गांव।</verse>
				<verse number="20">जब तक अबियाह जीवित रहा, यारोबआम अपना सिर फिर न उठा सका। वह पुन: शक्‍तिशाली न बन सका। प्रभु ने उस पर प्रहार किया और वह मर गया।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु अबियाह अत्‍यन्‍त शक्‍तिशाली हो गया। उसने चौदह स्‍त्रियों से विवाह किया। उसके बाईस पुत्र और सोलह पुत्रियां हुईं।</verse>
				<verse number="22">अबियाह के शेष कार्यों का विवरण, उसके आचरण और भाषणों का विवरण ‘नबी इद्दो का व्‍याख्‍या-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">तत्‍पश्‍चात् अबियाह अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। लोगों ने उसको दाऊदपुर में गाड़ा। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र आसा राज्‍य करने लगा। आसा के राज्‍यकाल में दस वर्ष तक देश में शान्‍ति रही।</verse>
				<verse number="2">उसने वही कार्य किया जो प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में उचित था।</verse>
				<verse number="3">उसने अन्‍य जाति की वेदियां, पहाड़ी शिखर के पूजागृह ध्‍वस्‍त कर दिए। उसने पूजा-स्‍तम्‍भ तथा अशेराह देवी की प्रतिमा को काट दिया।</verse>
				<verse number="4">उसने यहूदा प्रदेश के निवासियों को आदेश दिया कि वे अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर के दर्शन के खोजी बनें, और उसकी व्‍यवस्‍था तथा आज्ञाओं का पालन करें।</verse>
				<verse number="5">यहूदा प्रदेश के नगरों में पहाड़ी शिखरों पर पूजागृह तथा धूप-वेदियां थीं। उसने सब नगरों से उनको हटा दिया। यों उसके अधीन समस्‍त राज्‍य में शान्‍ति रही।</verse>
				<verse number="6">समस्‍त राज्‍य में शान्‍ति थी। अत: राजा ने यहूदा प्रदेश में किलाबन्‍द नगरों का निर्माण किया। प्रभु ने उस को शान्‍ति प्रदान की थी। उसके राज्‍य-काल में युद्ध नहीं हुए।</verse>
				<verse number="7">उसने यहूदा प्रदेश के निवासियों से कहा, ‘आओ, हम अपने नगरों का पुनर्निर्माण करें, और उनको शहरपनाह से घेरें। उनमें किले और दरवाजे बनाएं, दरवाजों में पल्‍ले और बेड़ें लगवाएं। यह देश अब तक हमारा है; क्‍योंकि हम अपने प्रभु परमेश्‍वर के खोजी हैं। हमने उसको खोजा, और उसने हमें चहुंओर शान्‍ति प्रदान की।’ अत: उन्‍होंने नगरों का पुनर्निर्माण-कार्य आरम्‍भ किया, और वे अपने कार्य में सफल भी हुए।</verse>
				<verse number="8">राजा आसा के पास यहूदा प्रदेश तथा बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र के सैनिक थे: यहूदा प्रदेश के तीन लाख सैनिक तथा बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र के दो लाख अस्‍सी हजार सैनिक। यहूदा प्रदेश के सैनिक ढाल और बर्छी रखते थे, और बिन्‍यामिन के सैनिक फरी और धनुष धारण करते थे। सब सैनिक सशक्‍त और शूरवीर थे।</verse>
				<verse number="9">इथियोपिया देश का राजा जेरह यहूदा प्रदेश पर आक्रमण करने के लिए निकला। उसकी सेना में दस लाख सैनिक, और तीन सौ रथ थे। वह मारेशा नामक स्‍थान तक पहुंच गया।</verse>
				<verse number="10">आसा उसका सामना करने के लिए निकला। उन्‍होंने सापता घाटी में, मारेशा में युद्ध के लिए पंिक्‍त बांधी।</verse>
				<verse number="11">तब राजा आसा ने प्रभु परमेश्‍वर की दुहाई दी। उसने कहा, ‘हे प्रभु, निर्बल की सहायता करने वाला तेरे समान और कौन ईश्‍वर है? जब बलवान और निर्बल में लड़ाई होती है, तब तू निर्बल की सहायता करता है। हे प्रभु परमेश्‍वर, हमारी सहायता कर; क्‍योंकि हमने तुझ पर भरोसा किया है। हम तेरे नाम में ही शत्रु की इस विशाल सेना का सामना करने के लिए आए हैं। हे प्रभु, तू ही हमारा परमेश्‍वर है। कोई भी मनुष्‍य तुझ पर प्रबल न हो!’</verse>
				<verse number="12">अत: प्रभु ने राजा आसा और यहूदा प्रदेश की सेना के सम्‍मुख इथियोपियाई सेना को पराजित कर दिया। इथियोपियाई सेना सिर पर पैर रखकर भागी।</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु राजा आसा तथा उसके साथ के सैनिकों ने गरार नगर तक उनका पीछा किया। इथियोपियाई सैनिक धराशायी होते गए, और उनका एक भी सैनिक प्राण बचाकर न भाग सका। वे प्रभु और इसकी सेना के सम्‍मुख टूट गए! यहूदा प्रदेश के सैनिकों को अपार लूट हाथ लगी।</verse>
				<verse number="14">उन्‍होंने गरार के आस-पास के सब नगरों को खण्‍डहर बना दिया; क्‍योंकि प्रभु का आतंक उन पर छाया हुआ था। उन नगरों में लूट का बहुत माल था। अत: उन्‍होंने उनको लूट लिया।</verse>
				<verse number="15">पशु-पालन करने वाले लोग तम्‍बू में रहते थे। यहूदा के सैनिकों ने उनके तम्‍बू उखाड़ दिए, और असंख्‍य भेड़-बकरी और ऊंट लूटकर ले गए। तब वे राजधानी यरूशलेम को लौटे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">तब परमेश्‍वर का आत्‍मा अजर्याह बेन-ओदेद पर उतरा</verse>
				<verse number="2">और वह राजा आसा से मिलने के लिए गया। अजर्याह ने उससे कहा, ‘महाराज आसा, यहूदा और बिन्‍यामिन भूमि-क्षेत्रों के निवासियो, मेरी बात सुनो। ‘जब तुम प्रभु के साथ रहोगे तब वह तुम्‍हारे साथ रहेगा; जब तुम उसको खोजोगे तब वह तुम्‍हें मिलेगा। किन्‍तु यदि तुम उसको त्‍याग दोगे तो वह तुम्‍हें भी त्‍याग देगा!</verse>
				<verse number="3">‘बहुत समय तक इस्राएली लोग सच्‍चे परमेश्‍वर, धर्मशिक्षक, पुरोहित और व्‍यवस्‍था से वंचित रहे।</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु जब-जब इस्राएली संकट के समय प्रभु परमेश्‍वर की ओर लौटे और उन्‍होंने अपने परमेश्‍वर की खोज की, तब-तब उन्‍होंने उसको पाया।</verse>
				<verse number="5">उन दिनों में युद्ध के समय जनता का नेतृत्‍व करने वाले अगुए को कहीं शान्‍ति नहीं मिलती थी; क्‍योंकि समस्‍त देश के निवासियों में भगदड़ और अशान्‍ति फैली हुई थी।</verse>
				<verse number="6">सब खण्‍ड-खण्‍ड में बंटे हुए थे। एक जाति दूसरी जाति पर हमला करती थी। एक नगर दूसरे नगर पर आक्रमण करता था। परमेश्‍वर ने हर प्रकार की विपत्ति से उनको आतंकित कर रखा था।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु तुम साहसी बनो! तुम्‍हारे हाथ मजबूत हों! परमेश्‍वर तुम्‍हारे परिश्रम का फल तुम्‍हें देगा।’</verse>
				<verse number="8">राजा आसा नबी अजर्याह बेन-ओदेद की ये बातें, उसकी यह नबूवत सुनकर साहस से भर गया। उसने समस्‍त यहूदा प्रदेश और बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र से घृणित मूर्तियां हटा दीं। उसने एफ्रइम के पहाड़ी क्षेत्र के नगरों में भी यही किया। ये नगर उसने युद्ध में जीते थे। प्रभु की वेदी मन्‍दिर की ड्‍योढ़ी के सामने थी। राजा आसा ने प्रभु की इस वेदी की मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="9">उसने समस्‍त यहूदा तथा बिन्‍यामिन कुलों के सब लोगों को एकत्र किया। एफ्रइम तथा मनश्‍शे गोत्रों और शिमोन कुल के असंख्‍य लोग इस्राएल प्रदेश को त्‍यागकर राजा आसा के पास आ गए थे, और उसके राज्‍य में निवास करने लगे थे; क्‍योंकि उन्‍होंने अनुभव किया था कि प्रभु परमेश्‍वर राजा आसा के साथ है। राजा आसा ने इन लोगों को भी एकत्र किया।</verse>
				<verse number="10">ये सब आसा के राज्‍य-काल के पन्‍द्रहवें वर्ष के तीसरे महीने में राजधानी यरूशलेम में एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="11">जो पशु उन्‍होंने शत्रुओं से लूटे थे, उनमें से सात सौ बछड़ों और सात हजार भेड़ों की बलि उसी दिन प्रभु को चढ़ाई।</verse>
				<verse number="12">उसी दिन वे प्रभु के साथ स्‍थापित विधान की धर्मविधि में सम्‍मिलित हुए कि वे सम्‍पूर्ण हृदय और सम्‍पूर्ण प्राण से अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर के खोजी बनेंगे।</verse>
				<verse number="13">जो व्यक्‍ति, फिर चाहे वह पुरुष हो, स्‍त्री हो, बड़ा हो या छोटा हो, इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर की खोज नहीं करेगा, उसका वध किया जाएगा।</verse>
				<verse number="14">उन्‍होंने जय-जयकार और अत्‍यन्‍त उच्‍च स्‍वर में, तुरहियां तथा नरसिंगे बजाते हुए प्रभु की शपथ ली।</verse>
				<verse number="15">इस शपथ से यहूदा प्रदेश का समस्‍त जनसमुदाय अत्‍यन्‍त प्रसन्न हुआ; क्‍योंकि लोगों ने मुक्‍त हृदय से यह शपथ खाई थी। उन्‍होंने सम्‍पूर्ण हृदय से प्रभु को ढूंढ़ा था और वह उनको प्राप्‍त हुआ था। प्रभु ने उनके चारों ओर के शत्रुओं से उन्‍हें विश्राम दिया।</verse>
				<verse number="16">राजा आसा ने अपनी दादी माकाह को भी राजमाता के पद से हटा दिया; क्‍योंकि उसने अशेराह देवी की एक घृणित प्रतिमा बनाई थी। राजा आसा ने अशेराह की प्रतिमा तोड़ दी, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए, और उसको किद्रोन घाटी में आग में जला दिया।</verse>
				<verse number="17">यद्यपि उसने पहाड़ी शिखर की वेदियां अपने राज्‍य से नहीं हटाईं, तो भी जीवन-भर उसका हृदय प्रभु के प्रति सच्‍चा रहा।</verse>
				<verse number="18">जो सोना-चांदी तथा कीमती पात्र उसके पिता ने तथा स्‍वयं उसने परमेश्‍वर को अर्पित किए थे, उन सब को उसने परमेश्‍वर के भवन में रख दिया।</verse>
				<verse number="19">राजा आसा के राज्‍य के पैंतीसवें वर्ष तक फिर किसी से युद्ध नहीं हुआ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">आसा के राज्‍य के छत्तीसवें वर्ष में इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा ने यहूदा प्रदेश पर आक्रमण किया, और रामाह नगर की किलाबन्‍दी कर दी जिससे यहूदा प्रदेश के राजा आसा के आवागमन का मार्ग अवरुद्ध हो गया।</verse>
				<verse number="2">तब आसा ने प्रभु के भवन और अपने राजमहल के खजाने का सोना-चांदी निकाला और उसको अपने सेवकों के हाथ से बेन-हदद के पास भेज दिया। बेन-हदद सीरिया देश का राजा था। वह दमिश्‍क नगर में रहता था।</verse>
				<verse number="3">आसा ने यह सन्‍देश बेन-हदद के पास भेजा, ‘जैसे मेरे पिता और आपके पिता के मध्‍य सन्‍धि थी वैसे ही, आइए, मैं और आप सन्‍धि करें। मैं आपकी सेवा में सोना-चांदी का उपहार भेज रहा हूँ। कृपया, आप इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा से सन्‍धि-विच्‍छेद कर लीजिए ताकि वह मेरे पास से पीछे हट जाए।’</verse>
				<verse number="4">बेन-हदद ने राजा आसा की बात सुनी। उसने इस्राएल प्रदेश के नगरों पर आक्रमण करने के लिए अपने सेनापति भेजे। सेनापतियों ने इस्राएल प्रदेश के इयोन, दान, आबेलमईम नगरों और नफ्‍ताली कुल-क्षेत्र के भण्‍डार-नगर जीत लिए।</verse>
				<verse number="5">जब बाशा ने यह समाचार सुना तब उसने तत्‍काल रामाह नगर की किलाबन्‍दी का कार्य रोक दिया, और निर्माण-कार्य बन्‍द कर दिया।</verse>
				<verse number="6">राजा आसा अपने साथ समस्‍त यहूदा प्रदेश के निवासियों को ले गया। जिन पत्‍थरों और लकड़ियों से राजा बाशा रामाह नगर की किलाबन्‍दी कर रहा था, उनको यहूदा प्रदेश के निवासी ढोकर ले गए। राजा आसा ने उन पत्‍थरों और लकड़ियों से गेबा नगर और मिस्‍पाह नगर की किलाबन्‍दी की।</verse>
				<verse number="7">उन्‍हीं दिनों में यहूदा प्रदेश के राजा आसा के पास एक द्रष्‍टा आया। उसक नाम हनानी था। उसने राजा से कहा, ‘महाराज, आपने अपने प्रभु परमेश्‍वर पर नहीं, बल्‍कि सीरिया के राजा पर भरोसा किया। इसलिए सीरिया के राजा की सेना आपके हाथ से बच गई।</verse>
				<verse number="8">महाराज, क्‍या इथियोपियाई और लीबियाई सेनाएं कम शक्‍तिशाली सेनाएं थीं? क्‍या उनकी विशाल सेनाओं में असंख्‍य रथ और घुड़सवार नहीं थे? फिर भी आपने प्रभु पर भरोसा किया था, और उसने उनको आपके हाथ में कर दिया था।</verse>
				<verse number="9">सम्‍पूर्ण पृथ्‍वी पर प्रभु की दृष्‍टि यहां से वहां दौड़ती रहती है, ताकि वह अपने उन भक्‍तों को अपना सामर्थ्य दिखा सके जो निष्‍कलंक हृदय से प्रभु पर विश्‍वास करते हैं। किन्‍तु महाराज, आपने यह बहुत मूर्खतापूर्ण कार्य किया। इसलिए अब से आप निरन्‍तर युद्ध में जूझते रहेंगे।’</verse>
				<verse number="10">यह सुनकर राजा आसा द्रष्‍टा से बहुत नाराज हुआ। उसने द्रष्‍टा को काठ की बेड़ी से जकड़ दिया और कारागार में डाल दिया। वह द्रष्‍टा की बात सुनकर उसके प्रति क्रोधाग्‍नि से धधक उठा था। उन्‍हीं दिनों में राजा आसा ने जनता के कुछ लोगों से निर्दय व्‍यवहार भी किया।</verse>
				<verse number="11">राजा आसा के शेष कार्यों का विवरण उसके सब कार्यों का विवरण ‘यहूदा प्रदेश तथा इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="12">अपने राज्‍य-काल के उन्‍तालीसवें वर्ष में उसके पैरों में रोग हो गया। यह रोग बढ़कर घातक हो गया। अपनी इस बीमारी में भी उसने प्रभु को नहीं ढूंढ़ा, बल्‍कि वैद्यों से इलाज करवाया।</verse>
				<verse number="13">यों वह अपने राज्‍य-काल के इकतालीसवें वर्ष में मर गया। आसा अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया।</verse>
				<verse number="14">उसने दाऊदपुर में अपने लिए कबर खुदवाई थी। लोगों ने उसको उसी कबर में गाड़ा। वह एक ऐसी शव-पेटिका में लिटाया गया था, जिसमें तरह-तरह के सुगन्‍धित मसाले भरे हुए थे। इन मसालों को गन्‍धियों ने कुशलता-पूर्वक तैयार किया था। राजा आसा के सम्‍मान में अपार मात्रा में सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाया गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">राजा आसा की मृत्‍यु के बाद उसका पुत्र यहोशाफट उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा। उसने इस्राएल राज्‍य के विरुद्ध स्‍वयं को शक्‍तिशाली बनाया।</verse>
				<verse number="2">उसने यहूदा प्रदेश के सब किलाबन्‍द नगरों में सैन्‍य-दल नियुक्‍त किए। उसने समस्‍त यहूदा प्रदेश में सैन्‍य-शिविर स्‍थापित किए। एफ्रइम के जिन नगरों पर उसके पिता आसा ने कब्‍जा कर लिया था, उनमें भी उसने अपनी सैनिक-चौकियां बैठा दीं।</verse>
				<verse number="3">प्रभु राजा यहोशाफट के साथ था; क्‍योंकि राजा यहोशाफट ने अपने पिता के राज्‍य-काल के आरम्‍भिक दिनों के आचरण का अनुसरण किया था। वह बअल देवता के पीछे नहीं गया,</verse>
				<verse number="4">बल्‍कि अपने पिता के परमेश्‍वर का खोजी बना। उसने इस्राएल प्रदेश की जनता के समान नहीं, किन्‍तु परमेश्‍वर की आज्ञाओं के अनुरूप आचरण किया।</verse>
				<verse number="5">अत: प्रभु ने उसके हाथ में राज्‍य को सुदृढ़ किया। यहूदा राज्‍य की समस्‍त जनता यहोशाफट को भेंट चढ़ाती थी। इसलिए उसके पास अत्‍यन्‍त बहुमूल्‍य वस्‍तुएं एकत्र हो गईं, और उसकी प्रतिष्‍ठा बढ़ गई।</verse>
				<verse number="6">वह उत्‍साहपूर्वक प्रभु के मार्ग पर चलता था। उसने यहूदा प्रदेश से पहाड़ी शिखर की सब वेदियां और अशेराह देवी के पूजा-स्‍तम्‍भ हटा दिए।</verse>
				<verse number="7">यहोशाफट ने अपने राज्‍य के तीसरे वर्ष में अपनी जनता को प्रभु की व्‍यवस्‍था सिखाने के लिए उच्‍चाधिकारियों को यहूदा प्रदेश के सब नगरों में भेजा। उच्‍चाधिकारी ये थे: बेन्‍हईल, ओबद्याह, जकर्याह, नतनएल और मीकायाह।</verse>
				<verse number="8">उनके साथ ये उपपुरोहित थे: शमायाह, नतन्‍याह, जबद्याह, असाहेल, शमीरा-मोत, यहोनातन, अदोनियाह, तोबियाह और तोब-अदोनियाह। इन उपपुरोहितों के साथ ये पुरोहित थे: एलीशामा और यहोराम।</verse>
				<verse number="9">वे अपने साथ प्रभु का व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ लेकर समस्‍त यहूदा प्रदेश में भ्रमण करने लगे। उन्‍होंने यहूदा प्रदेश की जनता को प्रभु की व्‍यवस्‍था सिखाई। वे यहूदा प्रदेश के सब नगरों में गए, और लोगों को सिखाते रहे।</verse>
				<verse number="10">यहूदा प्रदेश के चारों ओर के राज्‍यों में प्रभु का इतना भय समा गया कि उन्‍होंने राजा यहोशाफट पर आक्रमण करने, और उससे युद्ध करने का साहस नहीं किया।</verse>
				<verse number="11">पलिश्‍ती देश के कुछ लोगों ने तो यहोशाफट को उपहार दिए। उन्‍होंने उसको कर के रूप में चांदी दी। अरब देश के लोगों ने उसको भेंट में सात हजार सात सौ मेढ़े, और सात हजार सात सौ बकरे दिए।</verse>
				<verse number="12">राजा यहोशाफट निरंतर शक्‍तिशाली होता गया। उसने यहूदा प्रदेश में किलों और भण्‍डार-गृहों का निर्माण किया।</verse>
				<verse number="13">यहूदा प्रदेश के नगरों में उसके विशाल भण्‍डार-गृह थे। उसने राजधानी यरूशलेम में सशक्‍त शूरवीर सैनिकों की सेना रखी।</verse>
				<verse number="14">अपने-अपने पितृकुलों के अनुसार उनका विवरण इस प्रकार है। यहूदा प्रदेश से सहस्र सैनिकों के नायक ये थे: सेनापति अदना; यह तीन लाख सैनिकों का नायक था।</verse>
				<verse number="15">उपसेनापति यहोहानन; यह दो लाख अस्‍सी हजार वीर सैनिकों का नायक था।</verse>
				<verse number="16">उपसेनापति के पश्‍चात् पद-क्रम में सह-उपसेनापति अमस्‍याह बेन-जिक्री था। वह दो लाख वीर सैनिकों का नायक था। अमस्‍याह ने स्‍वेच्‍छा से प्रभु की सेवा में स्‍वयं को अर्पित किया था।</verse>
				<verse number="17">बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र के सैनिकों के नायक ये थे: सेनापति एल्‍यादा−यह अत्‍यन्‍त बलवान योद्धा था। इसके अधीन दो लाख सैनिक थे, जो ढाल रखते थे। ये धनुषधारी सैनिक थे।</verse>
				<verse number="18">उसका उपसेनापति था−यहोजाबाद। उसके अधीन एक लाख अस्‍सी हजार सैनिक थे। ये युद्ध के लिए सदा हथियार बान्‍धे रहते थे।</verse>
				<verse number="19">ये वे सैनिक थे जो राजा यहोशाफट की सेवा में यरूशलेम में तैनात थे। इनके अतिरिक्‍त अन्‍य सैनिक भी थे जिनको राजा यहोशाफट ने यहूदा प्रदेश के किलाबन्‍द नगरों में नियुक्‍त किया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">यहोशाफट के पास अपार धन-सम्‍पत्ति हो गई। वह अत्‍यन्‍त समृद्ध और ऐश्‍वर्यशाली हो गया। उसने अहाब के राजवंश से विवाह-सम्‍बन्‍ध स्‍थापित किया और उसका समधी बन गया।</verse>
				<verse number="2">कुछ वर्षों के बाद वह राजा अहाब के पास उसकी राजधानी सामरी नगर गया। राजा अहाब ने उसके और उसके साथ के उच्‍चाधिकारियों के सम्‍मान में असंख्‍य भेड़-बकरियां और बैल काटे। उसने यहोशाफट को उकसाया कि वह उसके साथ रामोत-गिलआद नगर पर चढ़ाई करे।</verse>
				<verse number="3">इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब ने यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट से कहा, ‘क्‍या आप मेरे साथ रामोत-गिलआद नगर को चलेंगे?’ यहोशाफट ने उत्तर दिया, ‘जो मेरा है, वह आप का है: मैं और मेरी सेना। हम युद्ध में आप से कन्‍धे से कन्‍धा मिलाकर शत्रु से लड़ेंगे’।</verse>
				<verse number="4">यहोशाफट ने इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब से कहा, ‘आइए, पहले हम प्रभु का वचन प्राप्‍त करें।’</verse>
				<verse number="5">अत: इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब ने नबियों को एकत्र किया। वे कुल चार सौ थे। राजा अहाब ने उनसे पूछा, ‘क्‍या हमें रामोत-गिलआद नगर से युद्ध करने के लिए जाना चाहिए? अथवा मुझे युद्ध नहीं करना चाहिए?’ नबियों ने कहा, ‘आप आक्रमण कीजिए। परमेश्‍वर उसको महाराज के हाथ में सौंप देगा।’</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु यहोशाफट ने पूछा, ‘क्‍या यहां प्रभु का कोई नबी नहीं है, जिससे हम प्रभु का वचन प्राप्‍त करें?’</verse>
				<verse number="7">इस्राएल प्रदेश के राजा ने यहोशाफट को बताया, ‘यहां एक आदमी है। उससे हम प्रभु का वचन प्राप्‍त कर सकते हैं। उसका नाम मीकायाह बेन-यिम्‍लाह है। पर मैं उससे घृणा करता हूँ! क्‍योंकि वह मेरे विषय में कभी शुभ नबूवत नहीं करता, वरन् सदा अशुभ ही कहता है।’ यहोशाफट ने कहा, ‘महाराज, ऐसा मत बोलिए।’</verse>
				<verse number="8">इस्राएल प्रदेश के राजा ने एक खोजा-अधिकारी को बुलाया, और उससे कहा, ‘मीकायाह बेन-यिम्‍लाह को अविलम्‍ब लाओ।’</verse>
				<verse number="9">इस्राएल प्रदेश का राजा अहाब और यहूदा प्रदेश का राजा यहोशाफट अपने-अपने सिंहासन पर विराजमान थे। वे राजसी वेशभूषा में थे और सामरी नगर के प्रवेश-द्वार के सामने मैदान में बैठे हुए थे। सब नबी उनके सम्‍मुख नबूवत कर रहे थे।</verse>
				<verse number="10">नबी सिदकियाह बेन-कनानाह ने लोहे के सींग बनाए, और यह कहा, ‘प्रभु यों कहता है: जब तक सीरिया देश की सेना पूर्णत: नष्‍ट नहीं हो जाएगी, तू उनको ऐसे ही सामर्थी सींगों से मारता रहेगा।’</verse>
				<verse number="11">सब नबी ऐसी ही नबूवत कर रहे थे। वे कह रहे थे, ‘महाराज, रामोत-गिलआद नगर पर चढ़ाई कीजिए, और विजय प्राप्‍त कीजिए। प्रभु नगर को आपके हाथ में सौंप देगा।’</verse>
				<verse number="12">जो दूत मीकायाह को बुलाने गया था, उसने मीकायाह से कहा, ‘सब नबी एक-स्‍वर में महाराज के लिए शुभ नबूवत कर रहे हैं। आपका वचन भी उन्‍हीं के समान शुभ हो। कृपया, आप शुभ ही बोलिए।’</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु मीकायाह ने कहा, ‘जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! जो वचन परमेश्‍वर मुझसे कहेगा, वही मैं बोलूंगा।’</verse>
				<verse number="14">मीकायाह अहाब के पास आया। राजा ने उससे पूछा, ‘मीकायाह, क्‍या हमें रामोत-गिलआद नगर से युद्ध करने के लिए जाना चाहिए? अथवा मुझे युद्ध नहीं करना चाहिए?’ मीकायाह ने उसको उत्तर दिया, ‘हां, हां! आप चढ़ाई कीजिए, और विजय प्राप्‍त कीजिए। नगर आप के हाथ में सौंप दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="15">राजा ने उससे कहा, ‘मैं तुम्‍हें कितनी बार शपथ दूं कि तुम मुझसे प्रभु के नाम में सच के अतिरिक्‍त कुछ मत बोला करो?’</verse>
				<verse number="16">तब मीकायाह ने कहा: ‘मैंने इस्राएली राष्‍ट्र को पहाड़ों पर तितर- बितर होते देखा, जैसे बिना चरवाहे का रेवड़! प्रभु मुझसे बोला, “इनका कोई स्‍वामी नहीं, प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने घर को सकुशल लौट जाए।” ’</verse>
				<verse number="17">इस्राएल प्रदेश के राजा ने यहोशाफट से कहा, ‘मैंने आपसे नहीं कहा था कि यह मेरे विषय में कभी शुभ नबूवत नहीं करता? यह सदा अशुभ ही कहता है।’</verse>
				<verse number="18">मीकायाह ने आगे कहा, ‘अब प्रभु का वचन सुनिए। मैंने प्रभु को सिंहासन पर विराजमान देखा। उसके समीप स्‍वर्ग की समस्‍त सेना उसकी दाहिनी तथा बाईं ओर खड़ी थी।</verse>
				<verse number="19">प्रभु ने पूछा, “कौन व्यक्‍ति अहाब को फुसलाएगा और उसे रामोत-गिलआद ले जाएगा कि वह वहां मार डाला जाए?” तब किसी ने कुछ कहा, किसी ने कुछ।</verse>
				<verse number="20">अन्‍त में एक आत्‍मा भीड़ में से बाहर निकली। वह प्रभु के सम्‍मुख खड़ी हुई। उसने कहा, “मैं अहाब को फुसलाऊंगी।”</verse>
				<verse number="21">प्रभु ने उससे पूछा, “कैसे?” उसने बताया, “मैं जाऊंगी और अहाब के सब नबियों के मुंह से झूठी नबूवत कराऊंगी।” प्रभु ने उससे कहा, “तुझे अहाब को फुसलाना है। तू अपने कार्य में सफल होगी। जा, और अपना काम कर।”</verse>
				<verse number="22">महाराज, प्रभु ने आपके इन नबियों के मुंह में झूठ बोलने वाली आत्‍मा बैठाई है। वास्‍तव में प्रभु ने आपके विषय में अशुभ वचन कहे हैं।’</verse>
				<verse number="23">तब नबी सिदकियाह बेन-कनानाह मीकायाह के पास आया। उसने उसके गाल पर थप्‍पड़ मरा, और उससे पुछा, ‘क्‍यों? प्रभु का आत्‍मा मुझे त्‍यागकर तुझसे वार्तालाप करने के लिए कैसे आया?’</verse>
				<verse number="24">मीकायाह ने उत्तर दिया, ‘तू इस सच्‍चाई के दर्शन उस दिन करेगा, जिस दिन तू प्राण बचाने के लिए इस कमरे से उस कमरे में छिपता फिरेगा।’</verse>
				<verse number="25">यह सुनकर इस्राएल प्रदेश के राजा ने आदेश दिया, ‘मीकायाह को पकड़ो और इसे नगर के अध्‍यक्ष आमोन और राजकुमार योआश के पास ले जाओ।</verse>
				<verse number="26">तुम उनसे कहना, “महाराज ने यों कहा है: तुम इस आदमी को कारागार में बन्‍द रखो। जब तक मैं युद्ध से सकुशल न लौट आऊं तब तक तुम इसे बस इतना भोजन देना कि यह जीवित रह सके।”</verse>
				<verse number="27">मीकायाह ने कहा, ‘यदि आप सकुशल लौट आएंगे तो आप समझना, मेरे मुंह से प्रभु ने अपना वचन नहीं कहा था।’ मीकायाह ने उपस्‍थित लोगों से कहा, ‘आप लोग भी सुन लीजिए।’</verse>
				<verse number="28">किन्‍तु इस्राएल के राजा अहाब और यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट ने रामोत-गिलआद नगर पर चढ़ाई कर दी।</verse>
				<verse number="29">अहाब ने यहोशाफट से कहा, ‘मैं भेष बदलकर युद्धभूमि में जाऊंगा। पर आप अपनी राजसी पोशाक पहिने रहिए।’ अत: इस्राएल प्रदेश के राजा अहाब ने भेष बदला और वे युद्धभूमि में गए।</verse>
				<verse number="30">सीरिया देश के राजा ने अपने रथ-सेना के सेना-नायकों को यह आदेश दिया था, ‘तुम इस्राएली सेना के छोटे-बड़े सैन्‍य-अधिकारियों से युद्ध मत करना, केवल इस्राएल प्रदेश के राजा से युद्ध करना।’</verse>
				<verse number="31">अत: जब रथों के सेना-नायकों ने यहोशाफट को देखा तब उन्‍होंने कहा, ‘यह निश्‍चय ही इस्राएल प्रदेश का राजा है।’ वे उससे युद्ध करने के लिए उसकी ओर मुड़े। अत: यहोशाफट ने परमेश्‍वर को सहायता के लिए पुकारा, और प्रभु परमेश्‍वर ने उसकी सहायता की। परमेश्‍वर ने रथ के सेना-नायकों को उसके पास से हटा दिया।</verse>
				<verse number="32">सेना-नायकों ने पहचाना कि वह इस्राएल प्रदेश का राजा नहीं है। अत: उन्‍होंने उसका पीछा करना छोड़ दिया, और वे लौट गए।</verse>
				<verse number="33">किन्‍तु एक सैनिक ने अपना धनुष खींचा और एक तीर चलाया। वह नहीं जानता था कि उसने किसकी ओर तीर चलाया है। यह तीर इस्राएल प्रदेश के राजा के कवच और कमरबन्‍ध के मध्‍य धंस गया। राजा ने अपने सारथी से कहा, ’रथ को मोड़ो। मुझे युद्धभूमि से बाहर ले चलो। मैं घायल हो गया।’</verse>
				<verse number="34">उस दिन घमासान युद्ध हुआ। इस्राएल प्रदेश का राजा सन्‍ध्‍या तक सीरियाई सेना की ओर मुख किए रथ पर खड़ा रहा। सूर्यास्‍त के समय उसकी मृत्‍यु हो गई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश का राजा यहोशाफट सकुशल अपने घर यरूशलेम को लौट गया।</verse>
				<verse number="2">तब द्रष्‍टा येहू बेन-हनानी उससे भेंट करने को निकला। उसने राजा से कहा, ‘महाराज, क्‍या आपको चाहिए था कि आप दुष्‍कर्मी की सहायता करें? आप प्रभु के प्रेम का तिरस्‍कार करने वालों से प्रेम करते हैं। महाराज, आपने ठीक नहीं किया। आपके इसी कार्य के कारण प्रभु का क्रोध आप पर भड़का।</verse>
				<verse number="3">फिर भी प्रभु ने आप में कुछ अच्‍छाई पाई; क्‍योंकि आपने यहूदा प्रदेश में अशेराह देवी के पूजा-स्‍तम्‍भ नष्‍ट कर दिए, और परमेश्‍वर को खोजने में अपना मन लगाया है।’</verse>
				<verse number="4">यहूदा प्रदेश का राजा यहोशाफट राजधानी यरूशलेम में रहता था। उसने बएरशेबा नगर से एफ्रइम के पहाड़ी क्षेत्र तक समस्‍त प्रदेश में दौरा किया, और इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उसके पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर की ओर वापस ले आया।</verse>
				<verse number="5">उसने यहूदा प्रदेश के हर एक किलाबन्‍द नगर में एक प्रशासक नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="6">उसने प्रशासकों से कहा, ‘न्‍याय करने के पूर्व यह सोचो कि तुम न्‍याय किसके लिए करते हो; क्‍योंकि तुम मनुष्‍य के लिए नहीं, बल्‍कि प्रभु के लिए न्‍याय करोगे। न्‍याय करते समय प्रभु तुम्‍हारे साथ होगा।</verse>
				<verse number="7">इसलिए, तुममें प्रभु का भय हो। जो भी प्रशासनिक काम करो, उसको सोच-समझकर करो; क्‍योंकि हमारा प्रभु परमेश्‍वर न तो अन्‍यायी है, और न पक्षपाती, और न वह घूसखोर है।’</verse>
				<verse number="8">राजा यहोशाफट ने यरूशलेम में भी लेवी वंश के उपपुरोहितों, पुरोहितों और इस्राएल के पितृकुलों के अध्‍यक्षों को नियुक्‍त किया कि प्रभु की ओर से न्‍याय करें और जनसाधारण के मुकद्दमों का निपटारा करें। उनका न्‍यायालय यरूशलेम में था।</verse>
				<verse number="9">राजा यहोशाफट ने यह आदेश दिया, ‘तुम प्रभु से डरते हुए, सच्‍चाई से और निष्‍कपट हृदय से जनता का न्‍याय करना।</verse>
				<verse number="10">जब कभी नगरों में रहने वाले तुम्‍हारे भाई-बन्‍धु तुम्‍हारे पास हत्‍या, धर्म-व्‍यवस्‍था, आज्ञा, संविधि अथवा धर्म-प्रथाओं के सम्‍बन्‍ध में कोई मुकद्दमा लाएंगे, तो तुम उनको समझाना कि वे प्रभु के सम्‍मुख दोषी न बनें, और तुम पर तथा तुम्‍हारे भाई-बन्‍धुओं पर प्रभु का क्रोध न भड़के। तुम ऐसा ही करना; तब तुम निर्दोष रहोगे।</verse>
				<verse number="11">और सुनो, महापुरोहित अमर्याह प्रभु की आराधना सम्‍बन्‍धी सब मुकद्दमों का निर्णय करेंगे। वह तुम्‍हारे प्रमुख न्‍यायाधीश होंगे। राजा से सम्‍बन्‍धित सब राजकीय मामलों का निपटारा यहूदा कुल के प्रशासक जबद्याह बेन-यिश्‍माएल करेंगे। वह राजकीय मुकद्दमों में तुम्‍हारे प्रमुख न्‍यायाधीश होंगे। लेवी वंश के उप-पुरोहित तुम्‍हारी सहायता करने वाले मुन्‍शी होंगे। अत: साहस और धैर्य से न्‍याय करो। निष्‍कपट मनुष्‍य के साथ प्रभु हो।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">इसके कुछ समय पश्‍चात् मोआब और अम्‍मोन की सेनाओं ने राजा यहोशाफट पर आक्रमण करने के लिए प्रस्‍थान किया। उनके साथ मऊनी जाति के भी कुछ सैनिक थे।</verse>
				<verse number="2">तब कुछ लोग यहोशाफट के पास आए, और उन्‍होंने कहा, ‘महाराज, समुद्र के उस पार से, एदोम देश की एक विशाल सेना आप पर आक्रमण करने के लिए आ रही है। और देखिए, वे हस्‍सोन-तामर नगर में पहुंच गए हैं।’ (हस्‍सोन-तामर को एनगदी भी कहते हैं।)</verse>
				<verse number="3">यह खबर सुनकर यहोशाफट डर गया, और उसने प्रभु की इच्‍छा जानने का प्रयत्‍न किया। उसने समस्‍त यहूदा प्रदेश में सामूहिक उपवास की घोषणा कर दी।</verse>
				<verse number="4">समस्‍त यहूदा प्रदेश के निवासी प्रभु की सहायता पाने के लिए एकत्र हुए। वे यहूदा प्रदेश के सब नगरों से प्रभु की इच्‍छा जानने के लिए आए।</verse>
				<verse number="5">राजा यहोशाफट प्रभु के भवन में नए आंगन के सामने समस्‍त यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम की धर्मसभा के मध्‍य खड़ा हुआ, और उसने प्रभु से यों प्रार्थना की,</verse>
				<verse number="6">‘हे हमारे पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर, क्‍या तू स्‍वर्ग में ईश्‍वर नहीं है? क्‍या तू सब जातियों के राज्‍यों पर शासन नहीं करता है? हे हमारे परमेश्‍वर, तेरे ही हाथ में सम्‍पूर्ण शक्‍ति और सामर्थ्य है, जिसके कारण कोई भी तेरा सामना नहीं कर सकता है।</verse>
				<verse number="7">क्‍या तूने ही अपने निज लोग इस्राएलियों को इस देश में बसाने के लिए यहां रहने वाली जातियों को नहीं निकाला था? और उनको निकालने के बाद क्‍या तूने यह देश अपने मित्र अब्राहम के वंशजों को सदा के लिए नहीं दिया था?</verse>
				<verse number="8">वे इस देश में बस गए। उन्‍होंने तेरे नाम की महिमा के लिए एक पवित्र स्‍थान बनाया, और यह घोषणा की,</verse>
				<verse number="9">“हे परमेश्‍वर, तेरा नाम इस भवन में प्रतिष्‍ठित है। अत: जब हम पर अनिष्‍ट का बादल छाएगा, जब हम पर शत्रु की तलवार का प्रहार होगा, हम पर महामारी और अकाल की छाया पड़ेगी, अथवा जब तू हमें न्‍यायपूर्ण दण्‍ड देगा, तब हम तेरे इस भवन में तेरे सम्‍मुख खड़े होंगे, और अपने संकट में तेरी दुहाई देंगे। तब प्रभु, तू हमारी प्रार्थना सुनेगा, और हमें बचाएगा।”</verse>
				<verse number="10">प्रभु, जब तेरे निज लोग इस्राएली मिस्र देश से निकलकर यहां आ रहे थे, तब तूने उन्‍हें अम्‍मोन, मोआब और सेईर के पहाड़ी देश पर आक्रमण करने नहीं दिया। अत: वे उनसे दूर रहे, और उनका विनाश नहीं किया।</verse>
				<verse number="11">अब वे ही हमारी भलाई का कैसा बदला हमें दे रहे हैं? तूने हमें यह देश पैतृक अधिकार के लिए दिया है; किन्‍तु वे हमारे इस पैतृक अधिकार से हमें वंचित करने के लिए आ रहे हैं।</verse>
				<verse number="12">हे हमारे परमेश्‍वर, क्‍या तू उनको दण्‍ड नहीं देगा? हम उनके असंख्‍य सैनिकों के सम्‍मुख, जो हम पर आक्रमण कर रहे हैं, असमर्थ हैं। हम किंकर्त्तव्‍यविमूढ़ हो गए हैं, किन्‍तु प्रभु, हमारी आंखे तुझ पर लगी हैं।’</verse>
				<verse number="13">यहूदा प्रदेश के सब लोग अपने बच्‍चों, स्‍त्रियों और पुत्र-पुत्रियों के साथ प्रभु के सम्‍मुख भवन में खड़े थे।</verse>
				<verse number="14">उसी समय प्रभु का आत्‍मा यहजीएल नामक एक उपपुरोहित पर उतरा, और वह नबूवत करने लगा। यहजीएल के पिता का नाम जकर्याह, दादा का नाम बनायाह, और परदादा का नाम यईएल था, जो मत्तन्‍याह का पुत्र था। यहजीएल आसाफ के वंश का था। वह धर्मसभा के मध्‍य में खड़ा था।</verse>
				<verse number="15">उसने कहा, ‘ओ यहूदा प्रदेश के निवासियो तथा यरूशलेम के रहने वालो, और महाराज यहोशाफट, आप-सब प्रभु का सन्‍देश सुनिए: प्रभु आप से यों कहता है, “इस विशाल सेना से मत डरो, और न ही तुम्‍हारा हृदय कांपे; क्‍योंकि यह युद्ध तुम्‍हारे और उनके बीच में नहीं बल्‍कि उनके और मुझ-परमेश्‍वर के बीच है।</verse>
				<verse number="16">कल तुम उनका सामना करने के लिए प्रस्‍थान करना। देखो, वे सीस की चढ़ाई पर चढ़कर तुम पर आक्रमण करेंगे। वे तुम्‍हें घाटी के छोर पर यरूशलेम के निर्जन प्रदेश के पूर्व में मिलेंगे।</verse>
				<verse number="17">इस युद्ध में तुम्‍हें हथियार उठाने की आवश्‍यकता नहीं पड़ेगी। ओ यहूदा प्रदेश के निवासियो तथा यरूशलेम के रहने वालो, तुम पंिक्‍त बांध कर वहीं खड़े रहना। तब तुम देखना, मैं-प्रभु तुम्‍हारा किस प्रकार उद्धार करता हूँ।” इसलिए मत डरो, और न ही तुम्‍हारा हृदय भय से कांपे। कल तुम उनका सामना करने के लिए प्रस्‍थान करना। देखो, प्रभु तुम्‍हारे साथ होगा।’</verse>
				<verse number="18">यह नबूवत सुनकर यहोशाफट ने भूमि की ओर सिर झुकाया। उसका मुंह धरती की ओर था। यहूदा प्रदेश के समस्‍त निवासी तथा यरूशलेम के सब रहने वाले लोग प्रभु की स्‍तुति करते हुए उसके सम्‍मुख दण्‍डवत् करने लगे।</verse>
				<verse number="19">कुछ कहात-वंशीय तथा कोरह-वंशीय उपपुरोहित खड़े होकर उच्‍च स्‍वर में इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर की स्‍तुति गाने लगे।</verse>
				<verse number="20">दूसरे दिन सबेरे यहोशाफट के सैनिक उठे, और वे तकोअ के निर्जन प्रदेश की ओर गए। वे प्रस्‍थान कर ही रहे थे कि यहोशाफट उनके मध्‍य में खड़ा हुआ, और उसने उनसे कहा, ‘ओ यहूदा प्रदेश के निवासियो, ओ यरूशलेम के रहने वालो, मेरी बात सुनो: अपने प्रभु परमेश्‍वर पर विश्‍वास करो, तब तुम दृढ़ रह सकोगे; प्रभु के नबियों पर भरोसा रखो, तब तुम सफल होगे।’</verse>
				<verse number="21">तब उसने लोगों से विचार-विमर्श किया, और कुछ गायकों को नियुक्‍त किया कि वे पवित्र वस्‍त्र पहिन कर प्रभु का स्‍तुति-गान करें, और जब सेना प्रस्‍थान करे तब वे उसके आगे-आगे यह गाएं: “प्रभु की स्‍तुति करो, क्‍योंकि उसकी करुणा सदा की है।”</verse>
				<verse number="22">जब उन्‍होंने अपने प्रभु परमेश्‍वर का इस प्रकार स्‍तुति-गान किया, तब प्रभु ने यहूदा प्रदेश पर आक्रमण करने वाले अम्‍मोनी, मोआबी और सेईर के पहाड़ी देश के सैनिकों पर घात लगाकर प्रहार करने वालों को बैठा दिया। अत: वे बुरी तरह पराजित हो गए। उनमें फूट पड़ गई।</verse>
				<verse number="23">अम्‍मोन और मोआब की सेनाओं ने सेईर के पहाड़ी देश के निवासियों पर हमला कर दिया, और उनको पूर्णत: नष्‍ट कर दिया। जब वे सेईर के निवासियों का पूर्ण संहार कर चुके, तब वे सब आपस में ही लड़ने-झगड़ने लगे, और एक-दूसरे का अन्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="24">यहूदा प्रदेश की सेना निर्जन प्रदेश की चौकी पर पहुंची। वहां से उन्‍होंने रेतकणों के सदृश शत्रु-सेना के असंख्‍य सैनिकों की भीड़ को देखा। आश्‍चर्य! उन्‍होंने देखा कि भूमि पर लाशों का ढेर लगा है। शत्रु-सेना का एक भी सैनिक जीवित नहीं बचा था।</verse>
				<verse number="25">यहोशाफट अपने सैनिकों के साथ उनको लूटने के लिए उनके शिविरों के पास आया। उन्‍हें बड़ी संख्‍या में पशु, बहुमूल्‍य सामान, वस्‍त्र और कीमती वस्‍तुएं मिलीं। उन्‍हें लूट का इतना माल मिला कि वे उसको ढोने में असमर्थ हो गए। शत्रु-सेना का लूट का माल इतना अधिक था कि वे तीन दिन तक उसको लूटते रहे।</verse>
				<verse number="26">चौथे दिन वे एक घाटी में एकत्र हुए और वहां उन्‍होंने विजय-प्राप्‍ति के लिए प्रभु को धन्‍यवाद दिया, और स्‍तुति-बलि चढ़ाई। तब से उस घाटी का नाम ‘बराका’ अर्थात् ‘धन्‍यवाद’ पड़ गया, और घाटी का यही नाम आज तक है।</verse>
				<verse number="27">तत्‍पश्‍चात् यहूदा प्रदेश और यरूशलेम का प्रत्‍येक सैनिक लौटा। उनके आगे-आगे यहोशाफट था। वे आनन्‍द के साथ लौटे; क्‍योंकि प्रभु ने उनके शत्रुओं के ऊपर उनको आनन्‍दमय विजय प्रदान की थी।</verse>
				<verse number="28">वे यरूशलेम में आए, और सारंगी, वीणा और तुरही बजाते हुए प्रभु के भवन में गए।</verse>
				<verse number="29">जब आस-पास के देशों के राजाओं और उनकी जनता ने सुना कि इस्राएली राष्‍ट्र की ओर से उनके प्रभु ने उनके शत्रुओं से युद्ध किया, और शत्रुओं को परजित किया, तब सब राज्‍यों पर परमेश्‍वर का भय छा गया।</verse>
				<verse number="30">इस प्रकार यहोशाफट के राज्‍य में शान्‍ति और चैन फैल गया; क्‍योंकि परमेश्‍वर ने उसके चारों ओर के शत्रुओं से उसको विश्राम दिया था।</verse>
				<verse number="31">इस प्रकार यहोशाफट ने यहूदा प्रदेश पर राज्‍य किया। जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह पैंतीस वर्ष का था। वह राजधानी यरूशलेम में पच्‍चीस वर्ष तक राज्‍य करता रहा। उसकी माता का नाम अजूबाह बत-शिलही था।</verse>
				<verse number="32">यहोशाफट ने अपने पिता आसा के मार्ग का अनुसरण किया। उसने अपने पिता का मार्ग नहीं छोड़ा। उसने वही कार्य किया जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित था।</verse>
				<verse number="33">फिर भी पहाड़ी-शिखर की वेदियां ध्‍वस्‍त नहीं की गईं। यहूदा प्रदेश के लोगों ने अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर की ओर अपना मन नहीं लगाया।</verse>
				<verse number="34">यहोशाफट के शेष कार्यों का विवरण, वस्‍तुत: आदि से अन्‍त तक, उसके सब कार्यों का विवरण ‘येहू बेन-हनानी के वृत्तान्‍त’ में लिखा हुआ है, जिसका उल्‍लेख ‘इस्राएल के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍ध’ में हुआ है।</verse>
				<verse number="35">यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट ने इस्राएल प्रदेश के राजा अहज्‍याह से भी सम्‍बन्‍ध स्‍थापित किया। राजा अहज्‍याह दुष्‍कर्मी था।</verse>
				<verse number="36">यहोशाफट ने उसके साथ मिलकर जहाजी-बेड़ा बनाया। यह जहाजी-बेड़ा तर्शीश तक जाने वाला था। उन्‍होंने एसयोन-गेबेर बन्‍दरगाह में जलयान बनाए।</verse>
				<verse number="37">किन्‍तु यहोशाफट के विरुद्ध मारेशा नगर के निवासी एलीआजर बेन-दोदावाहु ने यह नबूवत की, ‘आपने दुष्‍कर्मी अहज्‍याह से सम्‍बन्‍ध स्‍थापित किया, अत: प्रभु वह सब डुबा देगा, जो आपने बनाया है।’ अत: उसके जलयान समुद्र में डूब गए, और वे तर्शीश तक न जा सके।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">यहोशाफट अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसे उसके पूर्वजों के साथ दाऊदपुर में गाड़ा गया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र योराम राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="2">योराम के छ: भाई थे। राजा यहोशाफट के अन्‍य पुत्रों के ये नाम हैं: अजर्याह, यहीएल, जकर्याह, अजर्याह, मीखाएल और शपत्‍याह। ये सब यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट के पुत्र थे।</verse>
				<verse number="3">उसने अपने इन पुत्रों को अपार धन-सम्‍पत्ति, सोना-चांदी तथा बहुमूल्‍य वस्‍तुएं दी थीं। उसने उन्‍हें यहूदा प्रदेश के किलाबन्‍द नगर भी दिये थे। किन्‍तु उसने योराम को अपना राज्‍य दिया था; क्‍योंकि वह उसका ज्‍येष्‍ठ पुत्र था।</verse>
				<verse number="4">जब योराम अपने पिता के सिंहासन पर बैठा, और जब उसकी राजसत्ता जम गई, तब उसने अपने सब भाइयों तथा देश के कुछ उच्‍चाधिकारियों का तलवार से वध कर दिया।</verse>
				<verse number="5">जब योराम राजा बना तब उसकी उम्र बत्तीस वर्ष की थी। उसने आठ वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="6">वह इस्राएल प्रदेश के राजाओं के मार्ग पर चला। जैसा अहाब के राजपरिवार ने किया था, वैसा ही उसने भी किया; क्‍योंकि अहाब की पुत्री उसकी पत्‍नी थी। जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा है उसने वही किया।</verse>
				<verse number="7">फिर भी प्रभु ने योराम को, जो दाऊद का वंशज था, नष्‍ट नहीं किया; क्‍योंकि प्रभु ने दाऊद के साथ विधान का सम्‍बन्‍ध स्‍थापित किया था। उसने दाऊद को वचन दिया था कि तेरे और तेरे वंश का दीपक कभी नहीं बुझेगा।</verse>
				<verse number="8">योराम के राज्‍य-काल में एदोम राज्‍य ने यहूदा राज्‍य से विद्रोह कर दिया और उसने अपना राजा नियुक्‍त कर लिया।</verse>
				<verse number="9">योराम ने अपने सेना-नायकों तथा समस्‍त रथों के साथ प्रस्‍थान किया। एदोमी सैनिकों ने उसको घेर लिया। तब योराम और उसके सारथी रात में उठे और उन्‍होंने एदोमी सैनिकों का वध कर दिया, जिन्‍होंने उनको घेर लिया था।</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु एदोम राज्‍य आज भी यहूदा राज्‍य से विद्रोह किये हुए है। उन्‍हीं दिनों में लिबना राज्‍य ने भी विद्रोह कर दिया; क्‍योंकि योराम ने अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को त्‍याग दिया था।</verse>
				<verse number="11">इसके अतिरिक्‍त राजा योराम ने यहूदा प्रदेश के पहाड़ी शिखरों पर पूजागृह बनाए थे। उसके इन्‍हीं दुष्‍कर्मों के कारण राजधानी यरूशलेम के निवासी तथा यहूदा प्रदेश की सब जनता प्रभु के प्रति विश्‍वासघाती हो गई और वह प्रभु के मार्ग से भटक गई।</verse>
				<verse number="12">नबी एलियाह ने योराम के इन कार्यों के सम्‍बन्‍ध में उसको एक पत्र भेजा। पत्र में यह लिखा था, ‘महाराज, आपके पूर्वज दाऊद का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: “तूने न तो अपने पिता यहोशाफट के सदृश आचरण किया और न ही यहूदा प्रदेश के राजा आसा के आचरण के सदृश।</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु तूने इस्राएल प्रदेश के राजाओं के आचरण का अनुसरण किया, और यहूदा प्रदेश की जनता तथा यरूशलेम के निवासियों को मुझसे विश्‍वास-घात करने के लिए बहकाया। ऐसा ही विश्‍वास-घात करने के लिए अहाब के राजपरिवार के लोगों ने इस्राएल प्रदेश की जनता को बहकाया था। तूने अपने ही पिता के पुत्रों की, अपने सगे भाइयों की हत्‍या की, जो तुझ से अच्‍छे थे।</verse>
				<verse number="14">इसलिए, देख, प्रभु तेरी समस्‍त प्रजा पर, तेरे बच्‍चों और तेरी स्‍त्रियों पर, तथा तेरी समस्‍त धन-सम्‍पत्ति पर एक महामारी भेजेगा।</verse>
				<verse number="15">तू स्‍वयं अंतड़ियों के रोग से बहुत पीड़ित होगा, और उस रोग के कारण धीरे-धीरे तेरी सब अंतड़ियां बाहर निकल आएंगी” ।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु ने योराम के विरुद्ध पलिश्‍तियों को तथा इथियोपिया देश के समीप रहने वाले अरबियों को विद्रोह के लिए उभाड़ा।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने यहूदा प्रदेश पर आक्रमण कर दिया। वे यहूदा प्रदेश के निवासियों पर टूट पड़े और राजभवन की समस्‍त धन-सम्‍पत्ति को लूट लिया। वे राजा योराम के पुत्रों और रानियों को बन्‍दी बनाकर ले गए। उसके पास उसका सबसे छोटा पुत्र अहज्‍याह ही रह गया, शेष सब पुत्र बन्‍दी बनकर चले गए।</verse>
				<verse number="18">इतना ही नहीं, इसके बाद प्रभु ने उसको अंतड़ियों के असाध्‍य रोग से पीड़ित कर दिया।</verse>
				<verse number="19">धीरे-धीरे दो वर्ष के बाद उस असाध्‍य रोग के कारण उसकी अंतड़ियां बाहर आ गईं, और वह घोर पीड़ा सहते-सहते मर गया। उसकी प्रजा ने उसके सम्‍मान में सुगन्‍धित आग नहीं जलायी, जैसी उसके पूर्वजों के लिए जलायी थी।</verse>
				<verse number="20">जब योराम बत्तीस वर्ष का था तब से उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया था और उसने आठ वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसके मरने पर किसी ने शोक नहीं मनाया। उसको दाऊदपुर में गाड़ा गया, किन्‍तु राजाओं के कब्रिस्‍तान में नहीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">राजा योराम की मृत्‍यु के बाद यरूशलेम के निवासियों ने उसके स्‍थान पर उसके सबसे छोटे पुत्र अहज्‍याह को राजा बनाया; क्‍योंकि राजा योराम के बड़े पुत्रों का वध उस दल ने कर दिया, जो अरबी सैनिकों के साथ शिविर में घुस आया था। यों अहज्‍याह बेन-योराम यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="2">जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह बाईस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में केवल एक वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी मां का नाम अतल्‍याह था। वह इस्राएल प्रदेश के राजा ओम्री की पोती थी।</verse>
				<verse number="3">जैसा अहाब के राज-परिवार ने किया था, वैसा ही अहज्‍याह ने भी किया। वह अहाब के राज-परिवार के मार्ग पर चला; क्‍योंकि उसको परामर्श देने वाली उसकी मां थी। अपनी मां के कारण ही उसने दुराचरण किया।</verse>
				<verse number="4">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, उसने वही किया। उसके पिता के मरने के बाद अहाब के राज-परिवार के लोग ही उसको सलाह देते थे। अत: उसका पतन हो गया।</verse>
				<verse number="5">यहां तक कि उनके परामर्श के अनुसार वह इस्राएल प्रदेश के राजा यहोराम बेन-अहाब के साथ सीरिया देश के राजा हजाएल से युद्ध करने रामोत-गिलआद नगर को गया। वहां सीरियाई सैनिकों ने यहोराम को घायल कर दिया।</verse>
				<verse number="6">राजा यहोराम घावों की मरहमपट्टी करवाने के लिए यिज्रएल नगर को लौटा। ये घाव उसको सीरिया के राजा हजाएल से, युद्ध करते समय रामोत-गिलआद में लगे थे। वह गम्‍भीर रूप से घायल था। अत: यहूदा प्रदेश का राजा अहज्‍याह बेन-योराम उसको देखने के लिए यिज्रएल नगर गया।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर यह निश्‍चित कर चुका था कि जब अहज्‍याह इस्राएल प्रदेश के राजा यहोराम के पास आएगा, तब उसका यह आगमन उसके पतन का कारण बनेगा। प्रभु ने येहू बेन-निम्‍शी को अहाब के राज-परिवार का वध करने के लिए अभिषिक्‍त किया था। अहज्‍याह वहां आया। वह यहोराम के साथ येहू से मिलने गया।</verse>
				<verse number="8">जब येहू प्रभु के आदेश के अनुसार अहाब के राज-परिवार को दण्‍ड दे रहा था, तब उसको यहूदा प्रदेश के उच्‍चाधिकारी तथा अहज्‍याह के भाइयों के पुत्र मिले, जो राजा अहज्‍याह की सेवा-टहल करते थे। येहू ने उनका वध कर दिया।</verse>
				<verse number="9">तब येहू ने अहज्‍याह की तलाश की। अहज्‍याह सामरी नगर में छिपा हुआ था। सैनिकों ने उसको पकड़ लिया। वह येहू के सामने पेश किया गया। येहू ने उसका वध करवा दिया। सेवकों ने उसका शव सम्‍मान के साथ गाड़ा, क्‍योंकि वे कहते थे, ‘यह यहोशाफट का नाती है, जिसने सम्‍पूर्ण हृदय से प्रभु को खोजा था।’ अहज्‍याह के परिवार में कोई ऐसा व्यक्‍ति नहीं था, जो राज्‍य कर सके।</verse>
				<verse number="10">जब अहज्‍याह की माता अतल्‍याह ने देखा कि उसके पुत्र की हत्‍या कर दी गई, तब वह उठी, और उसने यहूदा के राज-परिवार के सब सदस्‍यों का संहार कर दिया।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु राजा योराम की पुत्री यहोशाबा ने अहज्‍याह के पुत्र योआश का अन्‍य राजकुमारों के मध्‍य से, जिनकी हत्‍या की जाने वाली थी, अपहरण कर लिया। उसने योआश और उसकी धाय को शयनागार में छिपा दिया। यों यहोशाबा ने अतल्‍याह की दृष्‍टि से योआश को छिपा दिया, और अतल्‍याह उसका वध न कर सकी। यहोशाबा राजा योराम की पुत्री, पुरोहित यहोयादा की पत्‍नी और राजा अहज्‍याह की बहिन थी।</verse>
				<verse number="12">योआश परमेश्‍वर के भवन में अपने लोगों के यहां छ: वर्ष तक छिपा रहा। इस अवधि में अतल्‍याह यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करती रही।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">रानी अतल्‍याह के शासन के सातवें वर्ष में पुरोहित यहोयादा ने साहस किया और सेना के इन शतपतियों से सन्‍धि की: अजर्याह बेन-यरोहाम, यिश्‍माएल बेन-यहोहानान, अजर्याह बेन-ओबेद, मासेयाह बेन-अदायाह और एलीशाफट बेन-जिक्री।</verse>
				<verse number="2">ये शतपति यहूदा प्रदेश के सब नगरों में गए, और वहाँ से उन्‍होंने लेवी-वंश के उपपुरोहितों और इस्राएल के पितृकुलों के मुखियों को एकत्र किया और उनको लेकर यरूशलेम में आए।</verse>
				<verse number="3">उप-पुरोहितों और मुखियों के समूह ने परमेश्‍वर के भवन में राजपुत्र योआश से सन्‍धि की। तत्‍पश्‍चात् पुरोहित यहोयादा ने उनसे कहा, ‘देखो, यह है राजपुत्र! इसको राज्‍य करना चाहिए, जैसा कि प्रभु ने दाऊद के राजवंशियों के सम्‍बन्‍ध में वचन दिया है।</verse>
				<verse number="4">तुम्‍हें यह काम करना होगा: तुममें से जो पुरोहित और उप-पुरोहित विश्राम-दिवस पर कार्यरत रहते हैं, उनमें से एक-तिहाई द्वार पर पहरा देंगे।</verse>
				<verse number="5">एक-तिहाई राजमहल पर पहरा देंगे। एक-तिहाई नींव-द्वार पर पहरा देंगे। शेष सब लोग प्रभु-भवन के आंगनों में जमा हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="6">पुरोहितों और सेवा-कार्य करनेवाले उप-पुरोहितों के अतिरिक्‍त कोई भी व्यक्‍ति प्रभु के भवन में प्रवेश न करने पाए! पुरोहित और उप-पुरोहित प्रभु की दृष्‍टि में पवित्र हैं, इसलिए वे उसके भवन में प्रवेश कर सकेंगे, किन्‍तु शेष सब लोग प्रभु के भवन के संबंध में नियमों का पालन करेंगे।</verse>
				<verse number="7">उप-पुरोहित राजकुमार को चारों ओर से घेरे रहेंगे। प्रत्‍येक उप-पुरोहित के हाथ में शस्‍त्र होगा। जो भी व्यक्‍ति भवन के भीतर प्रवेश करेगा, उसको तत्‍काल मौत के घाट उतार देना। जहाँ-कहीं राजकुमार जाए अथवा लौट कर वहाँ से आए, तुम उसके साथ रहना।’</verse>
				<verse number="8">उप-पुरोहितों और यहूदा प्रदेश के निवासियों ने पुरोहित यहोयादा के आदेश के अनुसार कार्य किया। प्रत्‍येक दल के उप-पुरोहित, जो विश्राम-दिवस पर कार्यरत थे अथवा जो विश्राम-दिवस पर छुट्टी पर थे, पुरोहित यहोयादा के पास लाए गए; क्‍योंकि पुरोहित यहोयादा ने अब तक कार्यरत दल को विदा नहीं किया था।</verse>
				<verse number="9">यहोयादा ने उनके नायकों को राजा दाऊद के भाले, फरी और ढाल सौंप दिए। ये शस्‍त्र परमेश्‍वर के भवन में सुरक्षित रखे हुए थे।</verse>
				<verse number="10">उसने सब लोगों के हाथों में शस्‍त्र दे दिए और उनको मन्‍दिर के दक्षिणी कोने से उत्तरी कोने तक, मन्‍दिर तथा वेदी के आस-पास राजकुमार योआश के पहरेदारों के रूप में खड़ा कर दिया।</verse>
				<verse number="11">उसके बाद पुरोहित यहोयादा राजकुमार को बाहर लाया। उसने राजकुमार के सिर पर मुकुट रखा और उसको साक्षी-पत्र सौंपा। पुरोहित यहोयादा और उसके पुत्रों ने राजकुमार का अभिषेक किया, और उसको राजा घोषित कर दिया। समस्‍त जन-समूह ने जय-जयकार किया, और कहा, ‘राजा चिरायु हो!’</verse>
				<verse number="12">रानी अतल्‍याह ने लोगों के जय-जयकार, गुणगान और आने-जाने की आवाज सुनी। वह प्रभु के भवन में लोगों के पास गई।</verse>
				<verse number="13">उसने देखा, प्रवेश-द्वार पर राजा राजकीय मंच पर खड़ा है। शतपति और तुरही-वादक भी राजा के समीप खड़े हैं। आम जनता आनन्‍द मना रही है। वे नरसिंगे फूंक रहे हैं। गायक अपने हाथों में वाद्य-यन्‍त्र लिए हुए समारोह का संचालन कर रहे हैं। अतल्‍याह ने अपने राजसी वस्‍त्र फाड़ दिए, और वह चिल्‍लाई, ‘यह राज-द्रोह है!’</verse>
				<verse number="14">पुरोहित यहोयादा ने शतपतियों को, जो सेनापति नियुक्‍त किए गए थे, यह आदेश दिया, ‘सेना-पंिक्‍त के मध्‍य से अतल्‍याह को बाहर निकालो। जो व्यक्‍ति उसका पक्ष ले, उसको तलवार से मौत के घाट उतार दो।’ पुरोहित यहोयादा ने यह कहा, ‘प्रभु के भवन में उसकी हत्‍या नहीं होनी चाहिए।’</verse>
				<verse number="15">अत: शतपतियों ने रानी अतल्‍याह को पकड़ा। वे उसको अश्‍व-द्वार से होकर राजमहल में ले गए, और वहाँ उसका वध कर दिया।</verse>
				<verse number="16">तत्‍पश्‍चात् पुरोहित यहोयादा ने प्रभु और प्रजा तथा राजा के मध्‍य विधान की धर्मविधि सम्‍पन्न की, जिससे वे प्रभु के निज लोग बन सकें।</verse>
				<verse number="17">इसके बाद सब लोग बअल देवता के पूजागृह को गए। उन्‍होंने उसे खण्‍डहर बना दिया। उन्‍होंने उसकी वेदियों और मूर्तियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उन्‍होंने वेदियों के सम्‍मुख ही बअल देवता के पुरोहित मत्तान का वध कर दिया।</verse>
				<verse number="18">तत्‍पश्‍चात् पुरोहित यहोयादा ने प्रभु के भवन के लिए पहरेदार नियुक्‍त किए। ये पहरेदार लेवी-कुल के पुरोहितों तथा उप-पुरोहितों के निर्देशन में सेवा-कार्य करते थे। लेवी-कुल के पुरोहितों तथा उप-पुरोहितों को राजा दाऊद ने प्रभु के भवन में सेवा-कार्य का दायित्‍व सौंपा था कि वे प्रभु को अग्‍नि-बलि चढ़ाएं; जैसा कि मूसा की व्‍यवस्‍था में लिखा है। राजा दाऊद के आदेश के अनुसार वे आराधना के समय स्‍तुति गाते तथा आनन्‍द-उल्‍लास प्रकट करते थे।</verse>
				<verse number="19">पुरोहित यहोयादा ने प्रभु-भवन के प्रवेश-द्वारों पर भी पहरेदार नियुक्‍त किए, जिससे कोई भी मनुष्‍य अशुद्ध दशा में प्रवेश न कर सके।</verse>
				<verse number="20">पुरोहित यहोयादा ने शतपतियों, समाज के प्रतिष्‍ठित व्यक्‍तियों, जनता के शासकों तथा प्रदेश की सब जनता को अपने साथ लिया और वे राजा को प्रभु के भवन से बाहर लाए। वे राजा के साथ-साथ उपरले द्वार से होते हुए राजमहल में आए। उन्‍होंने राजा को सिंहासन पर बैठाया।</verse>
				<verse number="21">इस प्रकार समस्‍त जनता ने आनन्‍द मनाया। नगर में शान्‍ति छा गई, क्‍योंकि रानी अतल्‍याह को तलवार से मौत के घाट उतार दिया गया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">जब योआश ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह सात वर्ष का था। वह राजधानी यरूशलेम में चालीस वर्ष तक राज्‍य करता रहा। उसकी मां का नाम सिब्‍याह था। वह बएर-शेबा नगर की रहनेवाली थी।</verse>
				<verse number="2">योआश ने पुरोहित यहोयादा के जीवन-भर वे ही कार्य किये जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित थे।</verse>
				<verse number="3">यहोयादा ने दो कन्‍याओं से उसका विवाह करवाया, जिनसे उसके पुत्र और पुत्रियां उत्‍पन्न हुईं।</verse>
				<verse number="4">इसके पश्‍चात् राजा योआश ने प्रभु के मन्‍दिर की मरम्‍मत करने का निश्‍चय किया।</verse>
				<verse number="5">अत: उसने पुरोहितों और उप-पुरोहितों को एकत्र किया, और उनसे यह कहा, ‘आप लोग प्रतिवर्ष यहूदा प्रदेश के सब नगरों में जाइए, और अपने परमेश्‍वर के भवन की मरम्‍मत के लिए इस्राएली लोगों से वार्षिक चन्‍दा लीजिए। देखिए, यह काम शीघ्र समाप्‍त होना चाहिए।’ किन्‍तु उप-पुरोहितों ने काम समाप्‍त करने में शीघ्रता नहीं की।</verse>
				<verse number="6">अत: राजा योआश ने महापुरोहित यहोयादा को बुलाया, और उससे कहा, ‘आप जानते हैं, कि प्रभु के सेवक मूसा ने साक्षी-पत्र के शिविर के लिए इस्राएली धर्म-मण्‍डली पर कर लगाया था। तब आपने उप-पुरोहितों को यह कर इकट्ठा करने के लिए यहूदा प्रदेश के नगरों और यरूशलेम में क्‍यों नहीं भेजा, और उन पर दबाव क्‍यों नहीं डाला कि वे यह चन्‍दा वसूल करें?’</verse>
				<verse number="7">रानी अतल्‍याह के पुत्रों ने परमेश्‍वर के भवन को क्षति पहुँचाई थी। उन्‍होंने प्रभु को अर्पित सब वस्‍तुएँ प्रभु-भवन से हटा कर बअल देवता को चढ़ा दी थीं।</verse>
				<verse number="8">अत: राजा योआश के आदेश से एक बक्‍सा बनाया गया। उन्‍होंने उसको प्रभु के भवन के प्रवेश-द्वार के बाहर रख दिया।</verse>
				<verse number="9">तत्‍पश्‍चात् समस्‍त यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम नगर में यह राजाज्ञा सुनाई गई कि जो कर प्रभु के सेवक मूसा ने निर्जन प्रदेश में इस्राएली समाज पर लगाया था, वह समस्‍त इस्राएलियों को प्रभु के लिए नियमित रूप से चुकाना होगा।</verse>
				<verse number="10">सब अधिकारी तथा सब लोग आनन्‍द और हर्ष से कर चुकाने लगे। वे कर का रुपया लाते और बक्‍से में डाल देते थे। और यों सबने अपना कर चुका दिया।</verse>
				<verse number="11">जब उप-पुरोहित देखते कि बक्‍से में बहुत सिक्‍के जमा हो गए हैं, तब वे बक्‍सा उठाकर राजा के उच्‍चाधिकारियों के पास उसको पहुँचा देते थे। तब राजा का सचिव तथा महापुरोहित का उच्‍चाधिकारी आते और वे बक्‍से को खाली करके उसके स्‍थान पर रख देते थे। वे प्रतिदिन ऐसा ही करते थे; और इस प्रकार उन्‍होंने अपार मात्रा में रुपया एकत्र कर लिया।</verse>
				<verse number="12">राजा योआश तथा पुरोहित यहोयादा ने यह रुपया प्रभु के भवन की मरम्‍मत करवानेवाले अधिकारियों को सौंप दिया। अधिकारियों ने मरम्‍मत करनेवाले राज-मिस्‍त्रियों, बढ़इयों तथा लोहे और पीतल के कारीगरों को मजदूरी पर नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="13">यों कारीगर मजदूरी लेकर काम करते गए, और प्रभु के भवन की मरम्‍मत होने लगी। अन्‍त में मरम्‍मत का काम समाप्‍त हुआ और परमेश्‍वर का भवन पहले-जैसा सुदृढ़ हो गया।</verse>
				<verse number="14">जब उन्‍होंने काम पूरा कर लिया तब वे बचा हुआ रुपया राजा योआश और पुरोहित यहोयादा के पास लाए। बचे हुए सिक्‍कों से प्रभु के भवन के लिए पवित्र पात्र खरीदे गए: आराधना-कार्य के पात्र, अग्‍नि-बलि के पात्र, सुगन्‍धित धूप-बलि के पात्र तथा सोना-चांदी के अन्‍य पात्र। जब तक पुरोहित यहोयादा जीवित रहा तब तक प्रभु के भवन में नियमित रूप से अग्‍नि-बलि चढ़ाई जाती रही।</verse>
				<verse number="15">यहोयादा वृद्धावस्‍था में तथा दीर्घायु भोगकर मरा। मृत्‍यु के समय उसकी आयु एक सौ तीस वर्ष थी।</verse>
				<verse number="16">उसने इस्राएली राष्‍ट्र तथा परमेश्‍वर एवं उसके भवन के लिए सत्‍कर्म किये थे, इसलिए उसको दाऊदपुर में राजाओं की कब्रों के मध्‍य गाड़ा गया।</verse>
				<verse number="17">पुरोहित यहोयादा की मृत्‍यु के बाद यहूदा प्रदेश के उच्‍चाधिकारी राजा योआश के पास आए। उन्‍होंने भूमि पर लेटकर राजा को साष्‍टांग प्रणाम किया। राजा ने उनकी बातें मान लीं।</verse>
				<verse number="18">यहूदा प्रदेश के लोग अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर का भवन छोड़कर अशेराह देवी तथा मूर्तियों की पूजा करने लगे। उनके इस अपराध के कारण प्रभु का क्रोध यहूदा प्रदेश तथा राजधानी यरूशलेम के निवासियों पर भड़क उठा।</verse>
				<verse number="19">फिर भी वह उनको अपनी ओर उन्‍मुख करने के लिए उनके मध्‍य-नबियों को भेजता रहा। नबियों ने उनको समझाया; किन्‍तु उन्‍होंने नबियों की चेतावनी पर ध्‍यान नहीं दिया।</verse>
				<verse number="20">पुरोहित यहोयादा का एक पुत्र था − जकर्याह। परमेश्‍वर का आत्‍मा उस पर उतरा और वह एक ऊंचे स्‍थान पर खड़ा होकर लोगों से कहने लगा, ‘परमेश्‍वर यों कहता है: तुम मेरी आज्ञाओं का उल्‍लंघन क्‍यों करते हो? इस कारण तुम्‍हारा कोई भी काम सफल नहीं होता है। तुमने मुझ-प्रभु को छोड़ दिया, इसलिए मैंने भी तुमको छोड़ दिया।’</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु उन लोगों ने जकर्याह के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा, और राजा के आदेश से उसको प्रभु-भवन के आंगन में पत्‍थर मार-मार कर मार डाला।</verse>
				<verse number="22">जकर्याह के पिता यहोयादा ने राजा योआश के साथ भलाई की थी। किन्‍तु राजा योआश इस भलाई को भूल गया; और उसके पुत्र की हत्‍या कर दी। जब जकर्याह का प्राण निकल रहा था तब उसने यह कहा, ‘प्रभु यह देखे और इसका प्रतिशोध करे।’</verse>
				<verse number="23">उसी वर्ष के अन्‍त में सीरिया देश की सेना ने राजा योआश पर आक्रमण कर दिया। सैनिक यहूदा प्रदेश तथा राजधानी यरूशलेम पर चढ़ आए। उन्‍होंने नगरवासियों के मध्‍य से योआश के उच्‍चाधिकारियों का पूर्ण संहार कर दिया, और उनको लूट लिया। उन्‍होंने लूट का सारा माल अपने राजा के पास राजधानी दमिश्‍क को भेज दिया।</verse>
				<verse number="24">सीरिया की सेना में थोड़े ही सैनिक थे। लेकिन प्रभु ने उनके हाथ में राजा योआश की विशाल सेना सौंप दी! क्‍योंकि राजा योआश के सैनिकों, उच्‍चाधिकारियों ने अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को त्‍याग दिया था। इस प्रकार प्रभु ने सीरिया के सैनिकों के हाथ से राजा योआश को दण्‍ड दिया।</verse>
				<verse number="25">सीरिया के सैनिक राजा योआश को बहुत घायल करके लौट गए। योआश के दरबारी पुरोहित यहोयादा के पुत्र के खून का बदला योआश से लेना चाहते थे। अत: उन्‍होंने उसके विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा, और जब वह पलंग पर लेटा हुआ था तब उसकी हत्‍या कर दी। राजा योआश मर गया। उसको दाऊदपुर में गाड़ा गया, किन्‍तु उसके शव को राजाओं के कब्रिस्‍तान में नहीं दफनाया गया।</verse>
				<verse number="26">जिन्‍होंने उसके विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा था, उनके नाम इस प्रकार हैं: अम्‍मोन देश की रहनेवाली शिम्‍हत का पुत्र जाबाद और मोआब देश की रहनेवाली शिम्रित का पुत्र यहोजाबाद।</verse>
				<verse number="27">राजा योआश के पुत्रों का विवरण, उसके विरुद्ध की गई नबूवतों का वर्णन तथा परमेश्‍वर के भवन के पुनर्निर्माण का इतिहास ‘राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ की व्‍याख्‍या-पुस्‍तक में लिखा हुआ है। योआश का पुत्र अमस्‍याह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">जब अमस्‍याह ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह पच्‍चीस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में उनतीस वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी मां का नाम यहोअद्दीन था। वह यरूशलेम नगर की थी।</verse>
				<verse number="2">राजा अमस्‍याह ने वही किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित था। किन्‍तु उसका हृदय पूर्णत: निर्दोष नहीं था।</verse>
				<verse number="3">जब राज्‍य-सत्ता उसके हाथ में दृढ़ हो गई, तब उसने उन दरबारियों का वध करवा दिया, जिन्‍होंने उसके पिता की हत्‍या की थी।</verse>
				<verse number="4">प्रभु की आज्ञा के अनुसार, जो मूसा के व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ में लिखी है, उसने उन हत्‍यारों के पुत्रों का वध नहीं किया। प्रभु ने यह आज्ञा दी थी: ‘पुत्रों के पाप के लिए पिता को मृत्‍यु-दण्‍ड नहीं दिया जाएगा, और न पिता के पाप के लिए पुत्रों को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा। प्रत्‍येक व्यक्‍ति को उसके ही पाप के लिए मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="5">राजा अमस्‍याह ने यहूदा प्रदेश के निवासियों को एकत्र किया और उन्‍हें पितृ-कुल के अनुसार सेना के सहस्रपतियों और शतपतियों के अधीन समस्‍त यहूदा प्रदेश तथा बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र में नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="6">उसने यहूदा प्रदेश के निवासियों में से उन युवकों को एकत्र किया था, जो बीस वर्ष और उससे ऊपर के थे। उसने देखा कि चुने हुए युवकों की संख्‍या तीन लाख है। वे युद्ध के लिए सर्वथा उपयुक्‍त हैं और भाले तथा ढाल को संभाल सकते हैं। उसने इस्राएल प्रदेश के राजा से साढ़े तीन हजार किलो चांदी के बदले में एक लाख सशक्‍त सैनिकों को मजदूरी पर बुलाया। ये शूरवीर योद्धा थे।</verse>
				<verse number="7">तब परमेश्‍वर का एक भक्‍त-जन आया। उसने राजा से कहा, ‘महाराज! आप अपने साथ इस्राएली सेना को मत ले जाइए; क्‍योंकि प्रभु न तो इस्राएलियों के साथ है, और न इन एफ्रइमियों के साथ।</verse>
				<verse number="8">महाराज, यदि आप सोचते हैं कि आप इस रीति से युद्ध के लिए शक्‍तिशाली हो जाएंगे, तो यह आपकी भूल है। परमेश्‍वर आपको शत्रु के सामने पराजित करवा देगा; क्‍योंकि जय और पराजय प्रदान करना परमेश्‍वर के हाथ है।’</verse>
				<verse number="9">राजा अमस्‍याह ने कहा, ‘लेकिन मेरी साढ़े तीन हजार किलो चांदी का क्‍या होगा, जो मैंने इस्राएली सेना के बदले में दी है?’ परमेश्‍वर के भक्‍त-जन ने उत्तर दिया, ‘प्रभु सामर्थी है, और वह आपको इससे भी अधिक धन देगा।’</verse>
				<verse number="10">अत: राजा अमस्‍याह ने एफ्रइम कुल-क्षेत्र से आए सैनिकों को विदा कर दिया कि वे अपने-अपने घर लौट जाएँ। एफ्रइम के सैनिक यहूदा प्रदेश के सैनिकों से बहुत नाराज हुए। वे क्रोध में भरे हुए घर की ओर लौटे।</verse>
				<verse number="11">राजा अमस्‍याह ने साहस किया। उसने अकेले ही अपने सैनिकों का नेतृत्‍व किया। वह लवण घाटी में आया, और वहाँ उसने सेईर के दस हजार सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया।</verse>
				<verse number="12">यहूदा प्रदेश के सैनिकों ने सेईर के दस हजार सैनिकों को जीवित पकड़ लिया। वे उनको पकड़कर चट्टान की चोटी पर ले गए और वहां से उनको नीचे फेंक दिया। सेईर के सैनिकों के शरीर टुकड़े-टुकड़े हो गए।</verse>
				<verse number="13">एफ्रइम के सैनिक, जिनको राजा अमस्‍याह ने अपने साथ युद्ध में नहीं आने दिया था, और वापस भेज दिया था, यहूदा प्रदेश के नगरों पर टूट पड़े। उन्‍होंने सामरी नगर से बेत-होरोन नगर तक तीन हजार लोगों को मार डाला, और बहुत माल लूट लिया।</verse>
				<verse number="14">एदोमी सैनिकों का संहार करने के बाद राजा अमस्‍याह लौटा। वह अपने साथ सेईर निवासियों के देवी-देवताओं की मूर्तियां लाया था। उसने इन देवी-देवताओं को अपना ईश्‍वर स्‍वीकार कर लिया, और इनकी मूर्तियाँ प्रतिष्‍ठित कर उनकी पूजा-उपासना करने लगा। वह मूर्तियों के सम्‍मुख बलि भी चढ़ाने लगा।</verse>
				<verse number="15">अत: प्रभु अमस्‍याह से क्रुद्ध हो गया और उसके पास एक नबी भेजा। नबी ने अमस्‍याह से कहा, ‘महाराज, आपने उस जाति के देवताओं की शरण क्‍यों ली, जिन्‍होंने अपनी जाति को आपके हाथ से नहीं बचाया था?’</verse>
				<verse number="16">नबी यह बोल ही रहा था कि राजा अमस्‍याह ने उससे कहा, ‘तुझको किसने मेरा सलाहकार नियुक्‍त किया है? चुप रह! तू क्‍यों मरना चाहता है?’ नबी चुप हो गया; किन्‍तु उसने कहा, ‘मैं जानता हूं, परमेश्‍वर ने आपको नष्‍ट करने का निश्‍चय कर लिया है; क्‍योंकि आपने मेरी सलाह नहीं सुनी और मुझे चुप करा दिया।’</verse>
				<verse number="17">तब यहूदा प्रदेश के राजा अमस्‍याह ने अपने सलाहकारों से सलाह की और इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश के पास दूत भेजे। यहोआश येहू का पौत्र और यहोआहाज का पुत्र था। अमस्‍याह ने उसको यह सन्‍देश भेजा: ‘आओ, हम युद्ध में अपनी शक्‍ति आजमाएँ।’</verse>
				<verse number="18">इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश ने यहूदा प्रदेश के राजा अमस्‍याह को यह उत्तर दिया, ‘एक दिन लबानोन प्रदेश की एक झड़बेरी ने लबानोन प्रदेश के देवदार को यह सन्‍देश भेजा, “अपनी पुत्री का विवाह मेरे पुत्र के साथ करो।” उसी क्षण एक वनपशु वहाँ से गुजरा और उसने झड़बेरी को रौंद डाला।</verse>
				<verse number="19">तुम सोचते हो, “मैंने एदोमी सेना को पराजित किया है।” इस कारण तुम्‍हारा हृदय गर्व से फूल उठा है। अपनी अभूतपूर्व विजय से सन्‍तुष्‍ट हो, और घर में ही रहो। तुम अपने अनिष्‍ट को क्‍यों बुला रहे हो? इससे तुम्‍हारा पतन होगा, और तुम्‍हारे साथ समस्‍त यहूदा प्रदेश का भी।’</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु अमस्‍याह ने यहोआश की बात नहीं मानी; क्‍योंकि परमेश्‍वर ने यह निश्‍चय कर लिया था कि वह अमस्‍याह और उसके सैनिकों को उनके शत्रुओं के हाथ में सौंप देगा, क्‍योंकि वे एदोम के देवी-देवताओं की शरण में चले गए थे।</verse>
				<verse number="21">अत: इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश ने चढ़ाई कर दी। यहूदा प्रदेश के बेत-शेमश नगर में इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश और यहूदा प्रदेश के राजा अमस्‍याह का आमना-सामना हुआ।</verse>
				<verse number="22">यहूदा प्रदेश का राजा इस्राएल प्रदेश के राजा से हार गया। उसके सैनिक अपने-अपने घर भाग गए।</verse>
				<verse number="23">इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश ने यहूदा प्रदेश के राजा अमस्‍याह को, जो अहज्‍याह का पौत्र और योआश का पुत्र था, बेत-शेमश नगर में बन्‍दी बना लिया। वह उसे यरूशलेम नगर ले गया। उसने एफ्रइम प्रवेश-द्वार से कोनेवाले प्रवेश-द्वार तक, लगभग एक सौ अस्‍सी मीटर यरूशलेम की शहरपनाह तोड़ दी।</verse>
				<verse number="24">जो सोना-चांदी और जो पात्र उसको परमेश्‍वर के भवन में, ओबेद एदोम के पास तथा राजमहल के कोषागारों में मिले, उसने उनको लूट लिया। उसने राजपुत्रों का भी अपहरण कर लिया, और अपनी राजधानी सामरी नगर को लौट गया।</verse>
				<verse number="25">इस्राएल प्रदेश के राजा यहोआश बेन-यहोआहाज की मृत्‍यु के पश्‍चात् यहूदा प्रदेश का राजा अमस्‍याह बेन-योआश पन्‍द्रह वर्ष तक जीवित रहा।</verse>
				<verse number="26">अमस्‍याह के शेष कार्यों का विवरण, आदि से अन्‍त तक ‘यहूदा प्रदेश और इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="27">जब से अमस्‍याह प्रभु से विमुख हुआ था, लोगों ने यरूशलेम नगर में उसके विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा था। अत: वह लाकीश नगर की ओर भागा। षड्‍यन्‍त्रकारियों ने उसके पीछे-पीछे लाकीश नगर में हत्‍यारों को भेजा, जिन्‍होंने वहाँ उसकी हत्‍या कर दी।</verse>
				<verse number="28">वे उसका शव घोड़ों पर लाद कर यरूशलेम नगर में लाए, और उसके मृत पूर्वजों के साथ दाऊदपुर में गाड़ दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">तब यहूदा प्रदेश की समस्‍त जनता ने अमस्‍याह के पुत्र उज्‍जियाह को चुना, और उसको उसके पिता के स्‍थान पर राजा बनाया। वह उस समय सोलह वर्ष का था।</verse>
				<verse number="2">उज्‍जियाह ने अपने पिता राजा अमस्‍याह की मृत्‍यु के पश्‍चात् एलोत नगर का निर्माण कर उसको यहूदा प्रदेश के अधिकार में पुन: कर लिया।</verse>
				<verse number="3">जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह सोलह वर्ष का था। उसने बावन वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसकी मां का नाम यकोलियाह था। वह यरूशलेम की रहने वाली थी।</verse>
				<verse number="4">जैसे उसके पिता अमस्‍याह ने उन कार्यों को किया था जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित थे, वैसे ही उसने भी किया।</verse>
				<verse number="5">नबी जकर्याह उसको परमेश्‍वर की भक्‍ति करना सिखाता था। नबी जकर्याह के समय में वह परमेश्‍वर की बातों में ध्‍यान लगाता था, और परमेश्‍वर की इच्‍छा जानने का प्रयत्‍न करता था। जब तक वह प्रभु की इच्‍छा के अनुरूप आचरण करता रहा, तब तक प्रभु ने उसके हरएक कार्य को सफल बनाया।</verse>
				<verse number="6">तब उज्‍जियाह ने पलिश्‍ती नगर-राज्‍यों पर आक्रमण किया। उसने गत, यब्‍ने और अशदोद नगर-राज्‍यों की शहरपनाह गिरा दी, और अशदोद की सीमा में तथा पलिश्‍ती क्षेत्र के अन्‍य स्‍थानों में अपने नगर बसाए।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर ने न केवल पलिश्‍तियों के विरुद्ध उसकी सहायता की; वरन् गूर्बअल-वासी अरबियों और मऊनियों के विरुद्ध भी सहायता की।</verse>
				<verse number="8">अम्‍मोन देश के निवासी राजा उज्‍जियाह को कर देने लगे। वह अत्‍यन्‍त शक्‍तिशाली हो गया। उसकी कीर्ति मिस्र देश की सीमा तक फैल गई।</verse>
				<verse number="9">इसके अतिरिक्‍त उसने चौकसी के लिए यरूशलेम के कोण-द्वार पर, घाटी-द्वार पर और शहरपनाह के मोड़ पर मीनारें बनाईं, और उनको सुदृढ़ किया।</verse>
				<verse number="10">इसी प्रकार उसने निर्जन प्रदेश में भी मीनारें बनाईं। राजा उज्‍जियाह खेती-किसानी पसन्‍द करता था। उसके पहाड़ी क्षेत्रों और उपजाऊ भूमिक्षेत्र में अनेक किसान और अंगूर-उद्यान के माली थे, जो अंगूर-रस निकालते थे। उसके पास शफेलाह के चरागाह तथा मैदानी इलाके में विशाल रेवड़ थे, जिनके लिए उसने वहां कुएँ खुदवाए थे।</verse>
				<verse number="11">उज्‍जियाह के पास एक विशाल सेना थी। उसके सैनिक युद्ध के लिए सर्वथा उपयुक्‍त थे। सेना का विभाजन दलों में गिनती के अनुसार होता था। सेना का संचालन राजसचिव यीएल, प्रशासक मासेयाह और राज-सेनापति हनन्‍याह करते थे। सेना पंिक्‍तबद्ध और दलों में विभाजित होकर युद्ध में जाती थी।</verse>
				<verse number="12">प्रत्‍येक पितृकुल से सशक्‍त और शूरवीर योद्धा चुने गए थे। उनकी संख्‍या दो हजार छ: सौ थी।</verse>
				<verse number="13">उनके नियन्‍त्रण में तीन लाख साढ़े सात हजार सैनिक थे। यह मुख्‍य कुमुक दल था, जो शत्रु के आक्रमण के समय राजा की सहायता पूरी शक्‍ति और बल से करता था।</verse>
				<verse number="14">राजा उज्‍जियाह ने अपनी समस्‍त सेना के लिए ढालें, शिरस्‍त्राण, कवच, धनुष और गोफन तथा चिकने पत्‍थर तैयार करवाए थे।</verse>
				<verse number="15">यरूशलेम में उसने पत्‍थर तथा तीर फेंकने वाले यन्‍त्र बनवाए थे। इन यन्‍त्रों का आविष्‍कार उसके कुशल सेवकों ने किया था। ये यन्‍त्र यरूशलेम की मीनार तथा शहरपनाह के मोड़ की गुम्‍मट में रखे गए थे। राजा उज्‍जियाह को प्रभु परमेश्‍वर की अद्भुत सहायता प्राप्‍त हुई थी। अत: वह शक्‍तिशाली बन गया, और दूर-दूर के देशों तक उसकी कीर्ति फैल गई।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु जब वह शक्‍तिशाली हो गया, तब उसका हृदय घमण्‍ड से भर गया। उसका हृदय प्रभु परमेश्‍वर के प्रति निष्‍कपट नहीं रहा। एक दिन उसने प्रभु के मन्‍दिर में धूप-वेदी पर धूप जलाने के लिए प्रवेश किया।</verse>
				<verse number="17">उसी समय उसके पीछे-पीछे पुरोहित अजर्याह गया। पुरोहित अजर्याह के साथ प्रभु के अस्‍सी पुरोहित थे जो शूरवीर भी थे।</verse>
				<verse number="18">वे राजा उज्‍जियाह के सम्‍मुख खड़े हो गए। उन्‍होंने कहा, ‘महाराज, यह आपका काम नहीं है कि आप प्रभु के लिए सुगन्‍धित धूप-बलि जलाएँ। धूप जलाने के लिए हारून-वंशीय पुरोहित प्रभु को अर्पित किए गए हैं। यह अधिकार उनका है। आप पवित्र-स्‍थान से बाहर चले जाइए। आपने अनुचित काम किया है; प्रभु परमेश्‍वर की ओर से आपको इस कार्य का अच्‍छा फल नहीं मिलेगा।’</verse>
				<verse number="19">राजा उज्‍जियाह यह सुनकर अत्‍यन्‍त क्रुद्ध हुआ। उसके हाथ में धूप जलाने का धूपदान था। वह उससे धूप जलानेवाला था। जब वह पुरोहितों पर नाराज हुआ, उसी समय उसके माथे पर कोढ़ के दाग फूट पड़े। प्रभु के भवन में धूप-वेदी के समीप पुरोहितों के सम्‍मुख यह घटना घटी।</verse>
				<verse number="20">महापुरोहित अजर्याह और सब पुरोहितों ने देखा कि राजा उज्‍जियाह के माथे पर कोढ़ हो गया है। प्रभु ने उस पर प्रहार किया था। उन्‍होंने उसको तुरन्‍त वहां से निकाल दिया। सच पूछो तो वह स्‍वयं तुरन्‍त वहां से चला गया।</verse>
				<verse number="21">राजा उज्‍जियाह मृत्‍युपर्यन्‍त कुष्‍ठ-रोगी रहा। वह अलग महल में रहता था। उसको प्रभु के भवन से अलग कर दिया गया था। उसका पुत्र योताम राजपरिवार की व्‍यवस्‍था करता था। वही जनता पर शासन और उसका न्‍याय करता था।</verse>
				<verse number="22">उज्‍जियाह के शेष कार्यों का विवरण, उसके समस्‍त कार्यों का विवरण आदि से अन्‍त तक नबी यशायाह बेन-आमोत्‍स ने लिखा है।</verse>
				<verse number="23">राजा उज्‍जियाह अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको उसके पूर्वजों के पास राजाओं के कब्रिस्‍तान के खेत में ही गाड़ा गया; क्‍योंकि लोग कहते थे कि वह कोढ़ी है। उसका पुत्र योताम उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">जब योताम ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह पच्‍चीस वर्ष का था। उसने सोलह वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसकी मां का नाम यरूशा था। वह सादोक की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="2">जैसे उसके पिता उज्‍जियाह ने उन कार्यों को किया जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित थे, वैसे उसने भी किया। पर उसने प्रभु के मन्‍दिर में प्रवेश करने की अनाधिकृत चेष्‍टा नहीं की। किन्‍तु जनता भ्रष्‍ट आचरण करती रही।</verse>
				<verse number="3">योताम ने प्रभु के भवन का ऊपरवाला द्वार फिर से बनवाया। उसने ओपेल की शहरपनाह पर भी बहुत निर्माण-कार्य किए।</verse>
				<verse number="4">उसने यहूदा प्रदेश के पहाड़ी इलाके में नगर बसाए और सघन पहाड़ियों पर गढ़ और चौकसी की मीनारें बनाईं।</verse>
				<verse number="5">उसने अम्‍मोन देश के राजा से युद्ध भी किया था, और उसके सैनिकों पर विजय प्राप्‍त की थी। उसी वर्ष अम्‍मोनियों ने भेंट और कर के रूप में उसको साढ़े तीन हजार किलो चांदी, एक हजार टन गेहूं और एक हजार टन जौ दिया था। दूसरे और तीसरे वर्ष भी उन्‍होंने इतनी ही मात्रा में चांदी, गेहूं और जौ कर के रूप में उसको दिया था।</verse>
				<verse number="6">योताम प्रभु परमेश्‍वर की इच्‍छा के अनुरूप आचरण करता था; अत: वह अत्‍यन्‍त शक्‍तिशाली हो गया।</verse>
				<verse number="7">उसके शेष कार्यों का विवरण, उसके युद्ध और आचरण का वर्णन ‘यहूदा प्रदेश तथा इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="8">जब उसने राज्‍य करना आरम्‍भ किया था तब वह पच्‍चीस वर्ष का था। उसने सोलह वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="9">तब योताम अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको उसके पूर्वजों के साथ दाऊदपुर में गाड़ा गया। उसका पुत्र आहाज उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">जब आहाज ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह बीस वर्ष का था। उसने सोलह वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसने अपने पूर्वज दाऊद के आचरण का अनुसरण नहीं किया। उसने वे कार्य नहीं किये जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित हैं।</verse>
				<verse number="2">वह इस्राएल प्रदेश के राजाओं के मार्ग पर चला। उसने बअल देवता की मूर्तियाँ भी बनाईं।</verse>
				<verse number="3">जिन जातियों को प्रभु ने इस्राएली लोगों को बसाने के लिए कनान देश से निकाल दिया था, उनकी घृणित प्रथा के अनुसार वह हिन्नोम की घाटी में सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाता था, और उसने अपने पुत्रों को अग्‍नि में बलि के रूप में भी चढ़ाया।</verse>
				<verse number="4">वह पहाड़ी शिखर की वेदियों पर, पहाड़ियों पर तथा प्रत्‍येक हरे वृक्ष के नीचे पशु-बलि चढ़ाता और सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाता था।</verse>
				<verse number="5">अत: आहाज के प्रभु परमेश्‍वर ने उसको सीरिया के राजा के हाथ में सौंप दिया। सीरिया के राजा ने उसको पराजित कर दिया, और उसके राज्‍य के हजारों निवासियों को बन्‍दी बनाकर राजधानी दमिश्‍क में ले गया। प्रभु परमेश्‍वर ने उसको इस्राएल प्रदेश के राजा के हाथ में भी सौंप दिया, जिसने उसकी सेना का महासंहार किया, और उसको परास्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="6">इस्राएल प्रदेश के राजा पेकह बेन-रमलयाह ने यहूदा प्रदेश में एक दिन में ही एक लाख बीस हजार सैनिकों का वध कर दिया। ये सब सशक्‍त योद्धा थे। इन्‍होंने अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को त्‍याग दिया था, इसलिए ये मौत के घाट उतार दिये गए।</verse>
				<verse number="7">एफ्रइम-निवासी जिक्री नामक एक शूरवीर योद्धा था। उसने राजपुत्र मासेयाह, राजमहल के सेना-नायक अज्रीकाम और एलकाना को मार डाला। एलकाना राजा आहाज का दाहिना हाथ था।</verse>
				<verse number="8">इस्राएली सैनिक अपने जाति-बन्‍धुओं के स्‍त्री-पुरुषों और पुत्र-पुत्रियों को बन्‍दी बनाकर सामरी नगर ले गए। बन्‍दियों की संख्‍या दो लाख थी। वे अपने जाति भाई-बन्‍धुओं की धन-सम्‍पत्ति भी लूटकर ले गए।</verse>
				<verse number="9">उनके मध्‍य वहाँ प्रभु का एक नबी था। उसका नाम ओबेद था। जब इस्राएली प्रदेश के सैनिक सामरी नगर में पहुंचे, तब वह उनसे मिलने के लिए गया। नबी ओबेद ने उनसे कहा, ‘यह सच है कि तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर यहूदा प्रदेश के निवासियों से क्रुद्ध था; और इसलिए उसने तुम्‍हारे हाथ में उनको सौंप दिया। किन्‍तु तुमने निर्दयता से उनका महासंहार किया। उनकी करुण चीत्‍कार परमेश्‍वर के पास स्‍वर्ग तक पहुँची है।</verse>
				<verse number="10">और अब तुम यहूदा प्रदेश और यरूशलेम के स्‍त्री-पुरुषों को गुलाम बनाकर अपने अधीन रखना चाहते हो। यह अपराध करके क्‍या तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में अपने विरुद्ध पाप नहीं कर रहे हो?</verse>
				<verse number="11">अब तुम मेरी बात सुनो, और अपने जाति भाई-बन्‍धुओं को, जिन्‍हें तुमने बन्‍दी बना लिया है, वापस यहूदा प्रदेश भेज दो; क्‍योंकि प्रभु की भयंकर क्रोधाग्‍नि तुम पर भड़कनेवाली है।’</verse>
				<verse number="12">वहाँ एफ्रइम कुल-क्षेत्र के कुछ अगुए थे। उनके नाम इस प्रकार हैं: अजर्याह बेन-योहानान, बेरेक्‍याह बेन-मशिल्‍लेमोत, यहिजकियाह बेन-शल्‍लूम, और अमासा बेन-हद्लै। ये अगुए युद्ध से लौटनेवाले इस्राएली सैनिकों के सम्‍मुख खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने उनसे कहा, ‘तुम इन बन्‍दियों को हमारे प्रदेश में यहाँ मत लाओ। तुम्‍हारे इस कार्य के कारण हम प्रभु के प्रति दोषी ठहरेंगे। हम प्रभु के प्रति अपराधी और दोषी हैं ही। उनमें एक और अपराध जुड़ जाएगा। हम प्रभु के प्रति महाअपराध कर चुके हैं; और उसकी क्रोधाग्‍नि हम इस्राएलियों पर भड़की हुई है।’</verse>
				<verse number="14">अत: सशस्‍त्र सैनिकों ने उच्‍चाधिकारियों और जनता के सामने अपने बन्‍दियों को छोड़ दिया। उन्‍होंने लूट भी वहीं छोड़ दी।</verse>
				<verse number="15">एफ्रइम कुल-क्षेत्र के अगुए, जिनके नाम ऊपर लिखे हुए हैं, उठे, और उन्‍होंने बन्‍दियों को संभाला। उनमें अनेक बन्‍दी नंगे थे। उनको अगुओं ने लूट के माल से वस्‍त्र पहिनाए। उन्‍होंने न केवल कपड़े पहिनाए, वरन् पैरों में जूते भी पहिनाए। उनको खाने को भोजन दिया, और पीने को पानी। उनके सिर पर तेल मल। कमजोर और बीमारों को गधे पर बैठाया, और सब बन्‍दी जनों को उनके जाति भाई-बन्‍धुओं के पास खजूर वृक्षों के नगर यरीहो पहुंचा दिया। तत्‍पश्‍चात् अगुए सामरी नगर को लौट गए।</verse>
				<verse number="16">उस समय राजा आहाज ने सहायता के लिए असीरिया देश के राजा के पास दूत भेजे;</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि एदोमी सैनिकों ने यहूदा प्रदेश पर पुन: आक्रमण कर उसको पराजित कर दिया था, और वे यहूदा प्रदेश के अनेक निवासियों को बन्‍दी बनाकर ले गए थे।</verse>
				<verse number="18">पलिश्‍तियों ने भी शफेलाह के चरागाह, और यहूदा प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र नेगेब के नगरों पर चढ़ाई कर इनको अपने अधिकार में कर लिया था, और वहां वे बस गए थे। नेगेब क्षेत्र के नगरों के नाम इस प्रकार हैं: बेतशमेश, अय्‍यालोन, गदेरोत, सोको और उसके गांव, तिम्‍ना और उसके गांव, तथा गिमजो और उसके गांव।</verse>
				<verse number="19">यहूदा प्रदेश के राजा आहाज के कारण प्रभु ने यहूदा प्रदेश का पतन किया था; क्‍योंकि आहाज ने यहूदा प्रदेश के साथ मनमाना व्‍यवहार किया था और प्रभु के साथ विश्‍वासघात किया था।</verse>
				<verse number="20">तब असीरिया देश के राजा तिग्‍लत-पलेसेर ने उस पर आक्रमण किया; और वह उसको सुदृढ़ करने के बदले उसे सताने लगा।</verse>
				<verse number="21">आहाज ने प्रभु के भवन और राजमहल के कोषागारों की सोना-चांदी को निकाला, और असीरिया के राजा को भेंट के रूप में दे दिया। तो भी उसकी इस भेंट से उसको सहायता प्राप्‍त न हुई।</verse>
				<verse number="22">अपने संकट के दिनों में यही राजा आहाज प्रभु के प्रति और अधिक विश्‍वासघात करने लगा।</verse>
				<verse number="23">सीरिया के राष्‍ट्रीय देवताओं ने उसको पराजित किया था, अत: वह दमिश्‍क की वेदियों पर उनको बलि चढ़ाने लगा। वह यह सोचता था, ‘सीरिया के राजाओं के देवताओं ने युद्ध में उनकी सहायता की थी; अब यदि मैं उनको बलि चढ़ाऊंगा तो वे मेरी भी सहायता करेंगे।’ किन्‍तु सीरिया के ये देवता आहाज और समस्‍त इस्राएलियों के विनाश का कारण बन गए।</verse>
				<verse number="24">राजा आहाज ने परमेश्‍वर के भवन के सब पात्रों को इकट्ठा किया, और उसके बाद उन पात्रों के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। उसने प्रभु के भवन के द्वार बन्‍द कर दिये, और यरूशलेम नगर के कोने-कोने में स्‍वयं वेदियां बनवाईं।</verse>
				<verse number="25">उसने यहूदा प्रदेश के सब नगरों में अन्‍य देवी-देवताओं को अग्‍नि-बलि चढ़ाने के लिए वेदियां निर्मित कीं, और यों अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर का क्रोध भड़काया।</verse>
				<verse number="26">आहाज के शेष कार्यों का विवरण, उसके आचरण का वर्णन आरम्‍भ से अन्‍त तक ‘यहूदा और इस्राएल प्रदेशों के राजाओं का इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="27">तब आहाज अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको यरूशलेम नगर में गाड़ा गया; परन्‍तु उसका शव इस्राएल के राजाओं के कब्रिस्‍तान में नहीं दफनाया गया। उसका पुत्र हिजकियाह उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">जब हिजकियाह ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह पच्‍चीस वर्ष का था। उसने उनतीस वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसकी मां का नाम अबीयाह था। वह जकर्याह की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="2">राजा हिजकियाह ने अपने पूर्वज दाऊद के समान वे ही कार्य किये जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित थे।</verse>
				<verse number="3">अपने शासन-काल के प्रथम वर्ष के पहिले महीने में उसने प्रभु के भवन के सब द्वार खोल दिये, और उनकी मरम्‍मत करवा दी।</verse>
				<verse number="4">वह प्रभु के भवन के भीतर पुरोहितों और उप-पुरोहितों को लाया, और उनको पूर्व दिशा के चौक में इकट्ठा किया।</verse>
				<verse number="5">राजा हिजकियाह ने उनसे कहा, ‘ओ लेवी-वंशजो, मेरी बात सुनो। अब तुम स्‍वयं को तथा अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर के भवन को शुद्ध करो, और पवित्र स्‍थान से गन्‍दगी को दूर करो।</verse>
				<verse number="6">हमारे बाप-दादों ने प्रभु के विरुद्ध विश्‍वासघात किया था। उन्‍होंने उन्‍हीं कार्यों को किया था जो प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में अनुचित थे। उन्‍होंने उसको छोड़ दिया था। वे प्रभु से विमुख हो गए थे। वे उसके निवास-स्‍थान से पीठ फेरकर चले गए थे।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने प्रभु के भवन की ड्‍योढ़ी के द्वार बन्‍द कर दिये थे। उन्‍होंने उसके दीपक बुझा दिये थे। वे इस्राएली राष्‍ट्र के परमेश्‍वर के पवित्र स्‍थान में उसके लिए न सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते थे, और न उसको अग्‍नि-बलि अर्पित करते थे।</verse>
				<verse number="8">अत: प्रभु का क्रोध यहूदा प्रदेश तथा राजधानी यरूशलेम पर बरस पड़ा। प्रभु ने हमें अन्‍य जातियों की दृष्‍टि में घृणा का कारण बना दिया। वे हमें देखकर व्‍यंग्‍य से ताली बजाते हैं, और हमारी शोचनीय दशा पर आश्‍चर्य करते हैं। यह तुम स्‍वयं अपनी आंखों से देख रहे हो।</verse>
				<verse number="9">हमारे बाप-दादों को शत्रुओं ने तलवार से मौत के घाट उतार दिया था। वे हमारे पुत्र, पुत्रियों और पत्‍नियों को बन्‍दी बनाकर ले गए।</verse>
				<verse number="10">अब यह मेरी हार्दिक इच्‍छा है कि मैं इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर के साथ विधान की धर्मविधि सम्‍पन्न करूं, जिससे उसकी क्रोधाग्‍नि हमसे दूर हो जाए।</verse>
				<verse number="11">ओ मेरे पुत्रो, अपना कर्त्तव्‍यकर्म करने में आलस्‍य मत करो; क्‍योंकि प्रभु ने तुम्‍हें इसलिए चुना है कि तुम इस भवन में उसके सम्‍मुख सेवा-कार्य के लिए खड़े हो उसकी सेवा करो, उसके धर्म-सेवक बनो और उसके लिए सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाया करो।’</verse>
				<verse number="12">राजा हिजकियाह का यह प्रबोधन सुनकर निम्‍नलिखित उप-पुरोहितों ने स्‍वयं को सेवा के लिए तैयार किया: कहात के वंश में से महत बेन-अमासै, योएल बेन-अजर्याह; मरारी के वंश में से कीश बेन-अब्‍दी, अजर्याह बेन-यहल्‍लेलेल, गेर्शोन के वंश में से योआह बेन-जिम्‍मा, एदेन बेन-योआह।</verse>
				<verse number="13">एलीसापान के वंशजों में से शिम्री और यूएल; आसाफ वंशजों में से जकर्याह और मत्तन्‍याह।</verse>
				<verse number="14">हेमान के वंशजों में से यहूएल और शिमई। यदूतून के वंशजों में से शमायाह और उज्‍जीएल।</verse>
				<verse number="15">इन लेवीय उप-पुरोहितों ने अपने भाई-बन्‍धुओं को एकत्र किया, और स्‍वयं को शुद्ध किया। तत्‍पश्‍चात् वे राजा हिजकियाह के आदेश के अनुसार प्रभु के भवन को साफ और शुद्ध करने के लिए उसके भीतर गए। प्रभु ने राजा हिजकियाह को यह कार्य करने का आदेश दिया था।</verse>
				<verse number="16">पुरोहित प्रभु के भवन के अन्‍तर्गृह की सफाई करने के लिए भवन के भीतरी कक्षों में गए। उन्‍हें वहाँ जितनी अशुद्ध वस्‍तुएं तथा गन्‍दगी मिलीं, वे उन-सब को उठाकर प्रभु के भवन के आंगन में ले गए। आंगन से उप-पुरोहितों ने गन्‍दगी को उठाया और वे उसको किद्रोन की बरसाती नदी के तट पर ले गए।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने प्रभु के भवन की सफाई के कार्य का आरम्‍भ हिजकियाह के शासन-काल के प्रथम वर्ष के पहिले महीने से किया था। वे उस महीने की आठवीं तारीख को प्रभु के भवन की ड्‍योढ़ी में पहुंचे। उसके पश्‍चात् उन्‍होंने प्रभु के भवन को आठ दिन में स्‍वच्‍छ किया; और यों उस महीने की सोलहवीं तारीख को साफ-सफाई का काम पूरा हुआ।</verse>
				<verse number="18">प्रभु के भवन को शुद्ध करने के बाद वे राजा हिजकियाह के पास उसके राजमहल में आए। उन्‍होंने उससे कहा, ‘महाराज, हमने प्रभु के भवन को पूर्णत: शुद्ध कर दिया: अग्‍नि-बलि की वेदी और उसके सब पात्र, भेंट की रोटी की मेज, और उसके सब पात्र।</verse>
				<verse number="19">महाराज, हमने उन पात्रों की भी सफाई कर दी है जो राजा आहाज ने अपने राज्‍य-काल में प्रभु के प्रति विश्‍वासघात करके फेंक दिये थे। हमने उन पात्रों को ठीक कर दिया है। अब वे भी शुद्ध हो गए हैं। चलकर देखिए, वे प्रभु की वेदी के सामने रखे हुए हैं।’</verse>
				<verse number="20">दूसरे दिन बड़े सबेरे राजा हिजकियाह तैयार हुआ। उसने नगर के उच्‍चाधिकारियों को एकत्र किया, और प्रभु के भवन में गया।</verse>
				<verse number="21">वे राज्‍य, पवित्र-स्‍थान और यहूदा प्रदेश के हेतु पाप-बलि में चढ़ाने के लिए सात बछड़े, सात मेढ़े, सात मेमने और सात बकरे लाए थे। राजा हिजकियाह ने हारून-वंशीय पुरोहितों को आदेश दिया कि वे प्रभु की वेदी पर उनकी बलि चढ़ाएं।</verse>
				<verse number="22">अत: उन्‍होंने बछड़ों का वध किया। पुरोहितों ने उनका खून लेकर वेदी पर छिड़क दिया। इसी प्रकार उन्‍होंने मेढ़ों का भी वध किया, और उनका भी खून वेदी पर छिड़का। इसके पश्‍चात् उन्‍होंने मेमनों का वध किया, और उनका खून वेदी पर छिड़का।</verse>
				<verse number="23">अन्‍त में पाप-बलि में चढ़ाने के लिए बकरे राजा और आराधकों की धर्मसभा के पास लाए गए। राजा और आराधकों ने उन पर अपने हाथ रखे।</verse>
				<verse number="24">तब पुरोहितों ने उनका वध किया, और उनके रक्‍त से वेदी पर पाप-बलि अर्पित की, जिससे समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र के पाप का प्रायश्‍चित् हो जाए। राजा ने यह आदेश दिया था कि अग्‍नि-बलि और पाप-बलि न केवल यहूदा प्रदेश की जनता के लिए वरन् समस्‍त इस्राएली राष्‍ट्र के लिए अर्पित की जाए।</verse>
				<verse number="25">जैसा कि राजा दाऊद, राजा दाऊद के द्रष्‍टा गाद तथा नबी नातान ने आदेश दिया था कि प्रभु के भवन में उप-पुरोहित स्‍तुति-गान के लिए नियुक्‍त किए जाएंगे और उनके हाथों में वाद्य-यन्‍त्र−झांझ, सारंगी और वीणा−रहेंगे, वैसा राजा हिजकियाह ने किया; क्‍योंकि स्‍वयं परमेश्‍वर ने इस प्रथा का आदेश अपने नबियों के माध्‍यम से दिया था।</verse>
				<verse number="26">उप-पुरोहित, राजा दाऊद के द्वारा आविष्‍कृत वाद्य-यन्‍त्रों को हाथ में लेकर खड़े हो गए। पुरोहितों के हाथ में तुरहियाँ थीं।</verse>
				<verse number="27">तब राजा हिजकियाह ने आदेश दिया कि प्रभु की वेदी पर अग्‍नि-बलि चढ़ाई जाए। जब अग्‍नि-बलि चढ़ाई जाने लगी, तब प्रभु की स्‍तुति में गीत आरम्‍भ हुआ। स्‍तुति-गान के साथ-साथ वाद्य-यन्‍त्र भी बजने लगे, और उनके साथ तुरहियां। इन वाद्य-यन्‍त्रों का अविष्‍कार इस्राएली राष्‍ट्र के राजा दाऊद ने किया था।</verse>
				<verse number="28">जब तक अग्‍नि-बलि चढ़ाने का कार्य समाप्‍त न हो गया, तब तक आराधकों की समस्‍त धर्मसभा प्रभु के सम्‍मुख सिर झुकाए रही, गायक गीत गाते और तुरही बजाने वाले तुरही बजाते रहे।</verse>
				<verse number="29">जब अग्‍नि-बलि चढ़ाई जा चुकी, तब राजा और उसके साथ उपस्‍थित सब लोगों ने प्रभु के सम्‍मुख सिर झुकाया और आराधना की।</verse>
				<verse number="30">इसके पश्‍चात् राजा हिजकियाह और उसके उच्‍चाधिकारियों ने उप-पुरोहितों को आदेश दिया कि वे राजा दाऊद तथा द्रष्‍टा आसाफ के रचे हुए गीतों से प्रभु का स्‍तुति-गान करें। अत: उप-पुरोहितों ने हर्ष और उल्‍लास से स्‍तुति-गान गाए, और राजा तथा उसके साथ उपस्‍थित आराधकों ने प्रभु के सम्‍मुख सिर झुकाकर आराधना की।</verse>
				<verse number="31">राजा हिजकियाह ने आराधकों की धर्मसभा से कहा, ‘तुमने प्रभु के लिए स्‍वयं को अर्पित कर दिया। अब समीप आओ, और प्रभु के भवन में बलि-पशु तथा स्‍तुति-बलि चढ़ाने के लिए बलि-सामग्री लाओ; और जिनके हृदय में अग्‍नि-बलि चढ़ाने की इच्‍छा है, वे अग्‍नि-बलि लाएँ।’ अत: आराधक बलि-पशु तथा स्‍तुति-बलि में चढ़ाने के लिए सामग्री ले आए। जिनके हृदय में अग्‍नि-बलि चढ़ाने की इच्‍छा हुई, वे अग्‍नि-बलि ले आए।</verse>
				<verse number="32">आराधकों द्वारा अग्‍नि-बलि में चढ़ाए गए पशुओं की संख्‍या इस प्रकार थी: सत्तर बछड़े, सौ मेढ़े, और दो सौ मेमने। ये सब पशु प्रभु को अग्‍नि-बलि में चढ़ाए गए।</verse>
				<verse number="33">और जिन पशुओं को प्रभु के लिए अर्पित किया गया, उनकी संख्‍या इस प्रकार थी: छह सौ बछड़े और तीन हजार भेड़ें।</verse>
				<verse number="34">किन्‍तु बलि-पशुओं की खाल उतारने के लिए पुरोहितों की संख्‍या कम पड़ गई। अत: उनके भाई-बन्‍धु उप-पुरोहितों ने काम पूरा करने में उनकी सहायता की। अन्‍य पुरोहितों ने भी काम पूरा करने के लिए स्‍वयं को शुद्ध किया। स्‍वयं को शुद्ध करने का उत्‍साह उप-पुरोहितों में पुरोहितों की अपेक्षा अधिक था।</verse>
				<verse number="35">इसके अतिरिक्‍त अग्‍नि-बलि में चढ़ाए जाने वाले पशुओं की संख्‍या बहुत थी। सहभागिता-बलि में चढ़ाए गए पशुओं की चर्बी भी बहुत थी। अग्‍नि-बलि में पेय-बलि भी चढ़ाई गई थी। इस प्रकार प्रभु के भवन में आराधना की पुन: प्रतिष्‍ठा हुई।</verse>
				<verse number="36">यह कार्य एकाएक हुआ था, क्‍योंकि परमेश्‍वर ने अपने निज लोगों के लिए उसे सम्‍पन्न किया था; अत: राजा हिजकियाह तथा सब लोगों ने आनन्‍द मनाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">राजा हिजकियाह ने इस्राएल तथा यहूदा प्रदेशों के निवासियों के पास सन्‍देश-वाहक भेजे। उसने एफ्रइम तथा मनश्‍शे गोत्र के क्षेत्रों में रहनेवाले अपने जाति-बन्‍धुओं को भी पत्र लिखे कि वे इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के लिए पास्‍का का पर्व मनाने के उद्देश्‍य से यरूशलेम नगर में स्‍थित प्रभु-भवन में आएं;</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि राजा ने, उच्‍चाधिकारियों तथा यरूशलेम की धर्मसभा ने, परस्‍पर परामर्श के पश्‍चात् यह निश्‍चय किया है कि पास्‍का का पर्व वर्ष के दूसरे महीने में मनाया जाए।</verse>
				<verse number="3">इससे पहले इस्राएली राष्‍ट्र के लोग पास्‍का का पर्व नहीं मना सके थे; क्‍योंकि पुरोहितों ने पर्याप्‍त संख्‍या में स्‍वयं को शुद्ध नहीं किया था, और न इस्राएली लोग यरूशलेम में एकत्र हो सके थे।</verse>
				<verse number="4">राजा हिजकियाह और यरूशलेम की धर्मसभा को यह योजना पसन्‍द आई।</verse>
				<verse number="5">अत: उन्‍होंने समस्‍त इस्राएल देश में−बएरशेबा से दान नगर तक−यह राजाज्ञा घोषित की कि समस्‍त इस्राएली समाज यरूशलेम में आए, और सब लोग इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के लिए पास्‍का का पर्व मनाएँ; क्‍योंकि उन्‍होंने धर्म-व्‍यवस्‍था के अनुसार विशाल संख्‍या में उसको नहीं मनाया था।</verse>
				<verse number="6">अत: सन्‍देशवाहक राजा हिजकियाह तथा उसके उच्‍चाधिकारियों के पत्र लेकर समस्‍त इस्राएल और यहूदा प्रदेशों में गए। राजा हिजकियाह ने पत्र में यह लिखा था: ‘ओ इस्राएली राष्‍ट्र के लोगो, तुम जो असीरिया देश के राजाओं के हाथ से बच गए हो, अपने पूर्वजों, अब्राहम, इसहाक और इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर के पास लौटो, ताकि वह तुम्‍हारी ओर पुन: लौटे।</verse>
				<verse number="7">तुम्‍हारे पूर्वजों और जाति भाई-बन्‍धुओं ने अपने प्रभु परमेश्‍वर के प्रति विश्‍वासघात किया था। तुम उनके समान आचरण मत करो अन्‍यथा, जैसा तुम देख रहे हो, कि उसने उनको उजाड़ दिया था, वैसा वह तुम्‍हें भी उजाड़ देगा।</verse>
				<verse number="8">तुम्‍हारे पूर्वज ऐंठी गरदनवाले लोग थे। तुम उनके समान हठीले मत बनो; किन्‍तु अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख विनम्र बनो; और उसके पवित्र स्‍थान में आओ, जिसको उसने सदा-सर्वदा के लिए पवित्र किया है। अपने प्रभु परमेश्‍वर की आराधना और सेवा करो, ताकि उसकी क्रोधाग्‍नि तुमसे दूर हो जाए।</verse>
				<verse number="9">‘यदि तुम प्रभु की ओर लौटोगे तो जिन्‍होंने तुम्‍हारे भाई-बन्‍धुओं और तुम्‍हारी सन्‍तान को गुलाम बनाया है, उनके हृदय को प्रभु करुणामय बनाएगा, और वे उन पर दया करेंगे। वे उनको स्‍वतन्‍त्र कर देंगे, और तुम्‍हारे भाई-बन्‍धु तथा तुम्‍हारी सन्‍तान इस देश को लौट आएगी। तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर कृपालु और करुणामय है। यदि तुम उसकी ओर उन्‍मुख होगे तो वह तुमसे कभी विमुख नहीं होगा।’</verse>
				<verse number="10">अत: सन्‍देशवाहक एफ्रइम तथा मनश्‍शे के एक नगर से दूसरे नगर में पत्र देते हुए जबूलून के भूमि-क्षेत्र तक गए। किन्‍तु वहां के इस्राएली लोगों ने उनका मजाक उड़ाया; उनकी हंसी की। उनकी बातों को हंसी में उड़ा दिया।</verse>
				<verse number="11">केवल आशेर, मनश्‍शे और जबूलून के कुछ लोगों ने अपने हृदय को विनम्र किया और वे प्रभु के सम्‍मुख यरूशलेम में आए।</verse>
				<verse number="12">यहूदा प्रदेश में भी परमेश्‍वर ने अपना सामर्थ्य प्रकट किया और निवासियों को एकमत किया कि वे राजा हिजकियाह और उसके उच्‍चाधिकारियों की राजाज्ञा को मानें, जो उन्‍होंने प्रभु की वाणी के अनुसार दी थी।</verse>
				<verse number="13">वर्ष के दूसरे महीने में, बेखमीर रोटी का पर्व मनाने के लिए अधिक संख्‍या में लोग यरूशलेम में आए। इस प्रकार यरूशलेम में आराधकों की एक अत्‍यन्‍त विशाल धर्मसभा एकत्र हो गई।</verse>
				<verse number="14">लोगों ने यरूशलेम नगर के मोड़ों और चौकों पर स्‍थापित अन्‍य देवताओं की वेदियों को हटा दिया। जो वेदियां सुगन्‍धित धूप-बलि जलाने के लिए स्‍थापित की गई थीं, उनको किद्रोन की घाटी में फेंक दिया।</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने दूसरे महीने की चौदहवीं तारीख को पास्‍का-पर्व के मेमने का वध किया। यह देख कर पुरोहित और उप-पुरोहित लज्‍जित हुए। उन्‍होंने स्‍वयं को शुद्ध किया, और प्रभु के भवन में अग्‍नि-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="16">तत्‍पश्‍चात् वे परमेश्‍वर के जन मूसा की व्‍यवस्‍था के अनुसार अपने-अपने नियत स्‍थान पर खड़े हो गए। पुरोहितों ने उप-पुरोहितों के हाथ से रक्‍त लिया, और उसको छिड़का।</verse>
				<verse number="17">आराधकों की सभा में ऐसे बहुत लोग थे जिन्‍होंने स्‍वयं को शुद्ध नहीं किया था। अत: अशुद्ध लोगों की ओर से उप-पुरोहितों ने पास्‍का का मेमना वध किया और उसका मांस प्रभु को चढ़ा कर पवित्र किया।</verse>
				<verse number="18">विशाल जन-समूह में एफ्रइम, मनश्‍शे, इस्‍साकार और जबूलून के क्षेत्रों के बहुत लोग थे, जिन्‍होंने अपने को शुद्ध नहीं किया था। धर्म-व्‍यवस्‍था के निषेध करने पर भी उन्‍होंने अशुद्ध दशा में पास्‍का के मेमने का मांस खाया। राजा हिजकियाह ने उनकी क्षमा के लिए प्रभु से इन शब्‍दों में प्रार्थना की: ‘प्रभु भला है, वह उस व्यक्‍ति के अपराध क्षमा करे</verse>
				<verse number="19">जो अपने पुर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को खोजने में मन लगाता है, चाहे वह पवित्र-स्‍थान की धर्मविधि के अनुसार अशुद्ध क्‍यों न हो।’</verse>
				<verse number="20">प्रभु ने राजा हिजकियाह की प्रार्थना सुनी, और सब लोगों को स्‍वस्‍थ कर दिया।</verse>
				<verse number="21">इस्राएली राष्‍ट्र के लोगों ने जो यरूशलेम में उपस्‍थित थे, बड़े आनन्‍द-उत्‍साह के साथ सात दिन तक बेखमीर रोटी का पर्व मनाया। उप-पुरोहित तथा पुरोहित प्रतिदिन प्रभु की स्‍तुति गाते थे। वे जोर-शोर से प्रभु का स्‍तुति-गान करते थे।</verse>
				<verse number="22">उप-पुरोहित प्रभु की आराधना के समय कुशलतापूर्वक वाद्य-यन्‍त्र बजाते थे। अत: राजा हिजकियाह ने उनको प्रोत्‍साहन के शब्‍द कहे। सब लोग सात दिन तक पर्व-भोज खाते रहे। उन्‍होंने सहभागिता-बलि के पशु का वध किया, और अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दिया।</verse>
				<verse number="23">सात दिन की समाप्‍ति पर आराधकों की धर्मसभा ने परस्‍पर विचार-विमर्श कर यह निश्‍चय किया कि पर्व सात दिन और मनाया जाए। अत: उन लोगों ने और सात दिन तक आनन्‍द-उल्‍लास से पर्व मनाया।</verse>
				<verse number="24">यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह ने बलि चढ़ाने के लिए धर्मसभा को एक हजार बछड़े और सात हजार भेड़ें दी थीं। उसके उच्‍चाधिकारियों ने धर्मसभा को एक हजार बछड़े और दस हजार भेड़ें दी थीं। बहुत बड़ी संख्‍या में पुरोहितों ने स्‍वयं को शुद्ध किया।</verse>
				<verse number="25">इस प्रकार समस्‍त धर्मसभा ने, यहूदा प्रदेश के आराधकों ने, पुरोहितों और उप-पुरोहितों ने, इस्राएल प्रदेश से आए आराधकों ने तथा उनके साथ आए विदेशियों ने और यहूदा प्रदेश में रहनेवाले विदेशियों ने आनन्‍द मनाया।</verse>
				<verse number="26">यरूशलेम में चारों ओर हर्ष ही हर्ष था। इस्राएल देश के राजा दाऊद के पुत्र सुलेमान के समय के बाद ऐसा आनन्‍द यरूशलेम में कभी नहीं मनाया गया था।</verse>
				<verse number="27">अन्‍त में पुरोहित और उप-पुरोहित उठे, और उन्‍होंने सब लोगों को आशिष दी। उनके आशिष के वचन तथा उनकी प्रार्थना को प्रभु परमेश्‍वर ने स्‍वर्ग में अपने पवित्र निवास-स्‍थान से सुना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">पर्व के समाप्‍त होने के पश्‍चात् सब इस्राएली, जो उस समय यरूशलेम में उपस्‍थित थे, यहूदा प्रदेश के नगरों में गए। उन्‍होंने यहूदा और बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्रों तथा एफ्रइम और मनश्‍शे गोत्र के क्षेत्रों में प्रतिष्‍ठित अशेराह देवी के पूजा-स्‍तम्‍भ, देवताओं की मूर्तियाँ, पहाड़ी शिखर की वेदियां तथा अन्‍य वेदियां ध्‍वस्‍त कर दीं। उन्‍होंने स्‍तम्‍भों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, मूर्तियों को काट दिया, मन्‍दिर और वेदियों को नष्‍ट कर दिया। तब इस्राएली राष्‍ट्र का प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने नगर को, अपने भूमि-क्षेत्र को लौट गया।</verse>
				<verse number="2">राजा हिजकियाह ने पुरोहितों और उप-पुरोहितों को उनके सेवा-कार्य के अनुसार विभिन्न दलों में विभक्‍त कर दिया। उसने प्रत्‍येक पुरोहित और उप-पुरोहित को उसके सेवा-कार्य के अनुसार अग्‍नि-बलि, सहभागिता-बलि और धन्‍यवाद-बलि चढ़ाने, स्‍तुति-गान गाने तथा प्रभु के शिविर के द्वारों पर पहरा देने के लिए नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="3">राजा अपनी सम्‍पत्ति से सबेरे-शाम की अग्‍नि-बलि, विश्राम-दिवस की अग्‍नि-बलि, नवचन्‍द्रपर्व की अग्‍नि-बलि तथा प्रभु की व्‍यवस्‍था में लिखित निर्धारित पर्वों की अग्‍नि-बलि देता था।</verse>
				<verse number="4">उसने यरूशलेम के निवासियों को आदेश दिया कि वे पुरोहितों और उप-पुरोहितों को उनका निर्धारित अंश दिया करें, ताकि उनका पूर्ण ध्‍यान प्रभु की व्‍यवस्‍था पर लगा रहे।</verse>
				<verse number="5">जैसे ही राजाज्ञा यरूशलेम के नागरिकों को मालूम हुई, वैसे ही सब इस्राएली प्रचुर मात्रा में अन्न, अंगूर, तेल, शहद तथा खेत की सब प्रकार की फसल की प्रथम उपज पुरोहितों और उप-पुरोहितों को देने लगे। वे सब वस्‍तुओं का दशमांश प्रचुर मात्रा में लाए।</verse>
				<verse number="6">इस्राएल प्रदेश तथा यहूदा प्रदेश के लोग, जो यहूदा प्रदेश के नगरों के ही निवासी थे, गाय-बैल तथा भेड़-बकरियों का दशमांश लाए। वे उन वस्‍तुओं का भी दशमांश लाए, जिनको उन्‍होंने अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए अर्पित किया था। उन्‍होंने पुरोहितों और उप-पुरोहितों के सामने ढेर लगा दिया।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने ढेर लगाने का कार्य वर्ष के तीसरे महीने में आरम्‍भ किया था, और समाप्‍त किया सातवें महीने में!</verse>
				<verse number="8">जब राजा हिजकियाह और उच्‍चाधिकारी आए, और उन्‍होंने ढेरों को देखा, तब उन्‍होंने प्रभु और उसके निज लोग इस्राएलियों को धन्‍यवाद दिया।</verse>
				<verse number="9">राजा हिजकियाह ने उन ढेरों के विषय में पुरोहितों और उप-पुरोहितों से पूछा।</verse>
				<verse number="10">सादोक-वंशीय महापुरोहित अजर्याह ने उसको बताया, ‘महाराज, जबसे लोग प्रभु के भवन में भेंट लाने लगे हैं, तबसे हमें पर्याप्‍त भोजन प्राप्‍त होने लगा है। सच तो यह है कि वे इतनी अधिक भेंट चढ़ाते हैं, कि भरपेट खाने के बाद भी अत्‍यधिक बच जाता है। प्रभु ने अपने निज लोग इस्राएलियों पर आशिष की वर्षा की है। उसके कारण ही हमारे पास यह ढेर बच गया है।’</verse>
				<verse number="11">अत: राजा हिजकियाह ने आदेश दिया कि प्रभु के भवन में भण्‍डारगृह बनाए जाएं। सेवकों ने भण्‍डारगृह तैयार कर दिये।</verse>
				<verse number="12">इस्राएली लोग सच्‍चाई से प्रभु को दशमांश तथा उसके लिए अलग की गई पवित्र वस्‍तुएँ भेंट में चढ़ाने लगे। इस भेंट की देखभाल करनेवाला मुख्‍य अधिकारी कोनन्‍याह था। वह लेवीय उप-पुरोहित था। उसका सहायक उसका भाई शिमई था।</verse>
				<verse number="13">कोनन्‍याह और उसके भाई की सहायता करने के लिए राजा हिजकियाह तथा परमेश्‍वर के भवन के मुख्‍य अधिकारी महापुरोहित अजर्याह ने निम्‍नलिखित प्रबन्‍धकों को नियुक्‍त किया था: यहीएल, अजज्‍याह, नहत, असाहेल, यरीमोत, योजाबाद, एलीएल, यिस्‍मक्‍याह, महत और बनायाह।</verse>
				<verse number="14">परमेश्‍वर को अर्पित स्‍वेच्‍छा-बलि का प्रबन्‍ध करनेवाला अधिकारी कोरे बेन-यिम्‍नाह था। वह लेवीय उप-पुरोहित था, और पूर्वी दरवाजे का द्वारपाल था। वह प्रभु के लिए सुरक्षित भेंट तथा परम पवित्र भेंट बांटता था।</verse>
				<verse number="15">उसके अधीन एदेन, मिन्‍यामिन, येशूअ, शमायाह, अमर्याह, और शकन्‍याह थे। ये सच्‍चाई से पुरोहितों के नगरों में भेंट बांटने में उसकी सहायता करते थे। वे वहां अपने भाई-बन्‍धुओं में, छोटे-बड़े सबको, विभिन्न दलों के अनुसार भेंट बांटते थे।</verse>
				<verse number="16">वे उन पुरोहितों को उनका निर्धारित अंश नहीं देते थे, जिनका नाम पुरुषों की वंशावली में लिखा था, जिनकी आयु तीन वर्ष से ऊपर थी, जो प्रतिदिन सेवा-कार्य के लिए प्रभु के भवन में प्रवेश करते थे, और अपने-अपने दल की पारी के अनुसार अपना-अपना सेवा-कार्य करते थे।</verse>
				<verse number="17">पुरोहितों की नामावली उनके पितृकुलों के अनुसार तैयार की गई थी और उप-पुरोहितों की नामावली उनके सेवा-कार्य तथा दल के अनुसार। उप-पुरोहितों की आयु बीस वर्ष तथा उससे ऊपर होती थी।</verse>
				<verse number="18">पुरोहितों की नामावली में उनके शिशु, पत्‍नी, पुत्र और पुत्री आदि सब का उल्‍लेख रहता था। वे सच्‍चाई से अपने को पवित्र रखते थे।</verse>
				<verse number="19">हारून-वंशीय पुरोहितों को उनका अंश देने के लिए अनेक नगरों में विशेष व्यक्‍तियों को उनके नाम से अंकित कर नियुक्‍त किया गया था। हारून-वंशीय पुरोहित अपने-अपने नगर के चारागाहों में रहते थे। ये व्यक्‍ति हारून-वंशीय परिवारों के पुरोहितों तथा सब लेवीय उप-पुरोहितों को, जिनके नाम नामावली में लिखे गए थे, उनका निर्धारित अंश देते थे।</verse>
				<verse number="20">राजा हिजकियाह ने समस्‍त यहूदा प्रदेश में ये कार्य किये। उसने ऐसे कार्य किये जो अपने प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में उत्तम, उचित और धर्ममय थे।</verse>
				<verse number="21">उसने जो भी कार्य अपने हाथ में लिया, उसको पूर्ण हृदय से किया। उसने मन लगाकर परमेश्‍वर के भवन में आराधना का प्रबन्‍ध किया, परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था और उसकी आज्ञाओं के अनुरूप परमेश्‍वर की खोज की और वह उसमें सफल भी हुआ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="32">
				<verse number="1">राजा हिजकियाह ने प्रभु के भवन में आराधना का प्रबन्‍ध किया। उसने अपने कार्यों से प्रभु के प्रति विश्‍वास प्रकट किया। इन कार्यों के पश्‍चात् असीरिया के राजा सनहेरिब ने यहूदा प्रदेश पर आक्रमण कर दिया। उसने यहूदा प्रदेश के सब किलाबन्‍द नगरों को घेर लिया। वह सोचता था कि वह उन गढ़वाले नगरों को जीत लेगा।</verse>
				<verse number="2">जब राजा हिजकियाह ने देखा कि सनहेरिब समीप आ गया है, और उसका इरादा यरूशलेम पर चढ़ाई करने का है,</verse>
				<verse number="3">तब उसने अपने अधिकारियों और योद्धाओं के साथ मिलकर एक योजना बनाई कि नगर की बाहरी सीमा के जल-स्रोतों का मुंह बन्‍द कर दिया जाए। उन्‍होंने राजा हिजकियाह की इस योजना को पूर्ण करने में सहायता की।</verse>
				<verse number="4">अपार संख्‍या में लोग एकत्र हो गए। उन्‍होंने प्रदेश में बहनेवाली बरसाती नदियों और झरनों का मुंह बन्‍द कर दिया। वे कहते थे, ‘असीरिया का राजा हमारे नगर में अगर प्रवेश करेगा, तो उसको एक बूंद पानी भी नहीं मिलना चाहिए।’</verse>
				<verse number="5">नगर की शहरपनाह जगह-जगह ध्‍वस्‍त हो गई थी। राजा हिजकियाह ने दृढ़ निश्‍चय के साथ उसकी मरम्‍मत की। उस पर उसने स्‍थान-स्‍थान पर पहरा देने के लिए मीनारें बनाईं। उसने शहरपनाह की बाहरी ओर एक और दीवार बनाई। उसने दाऊद-पुर में मिल्‍लो के गढ़ को सुदृढ़ किया। उसने प्रचुर मात्रा में शस्‍त्र और ढालें बनवाईं।</verse>
				<verse number="6">उसने जनता के ऊपर युद्धाध्‍यक्ष नियुक्‍त किये और उनके द्वारा नगरवासियों को अपने पास चौक में, जो नगर के प्रवेश-द्वार पर था, एकत्र किया। उसने लोगों का मनोबल उठाते हुए कहा,</verse>
				<verse number="7">‘शक्‍तिशाली और साहसी बनो! असीरिया के राजा से मत डरो, निर्भय हो! जो विशाल सैनिक-समूह उसके साथ है, उससे तुम्‍हारा मन न घबराए, क्‍योंकि जो हमारे साथ है, वह उसके साथ के सैनिक-समूह से महान है।</verse>
				<verse number="8">असीरिया के राजा का सामर्थ्य मानवीय है, किन्‍तु हमारे साथ है स्‍वयं हमारा प्रभु परमेश्‍वर! वह हमारी सहायता करेगा; वह हमारी ओर से युद्ध करेगा!’ राजा हिजकियाह की ये बातें सुनकर लोगों में आत्मविश्‍वास जागा।</verse>
				<verse number="9">असीरिया देश का राजा सनहेरिब अपनी सेना के साथ लाकीश नगर को घेरे हुए था। उसने अपने दूतों को यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह तथा यहूदा प्रदेश के निवासियों के पास, जो उस समय यरूशलेम में थे, यह सन्‍देश भेजा,</verse>
				<verse number="10">‘असीरिया देश के महाराज सनहेरिब यों कहते हैं: किस आधार पर तुम भरोसा करने लगे हो और अब तक घिरे हुए यरूशलेम में आराम से बैठे हुए हो?</verse>
				<verse number="11">क्‍या हिजकियाह तुम्‍हें नहीं बहका रहा है? वह तुमसे कहता है, “हमारा प्रभु परमेश्‍वर हमें असीरिया के राजा के पंजे से छुड़ाएगा!” यह कहकर वह तुम्‍हें अकाल के मुंह में डाल रहा है। तुम प्‍यास से मर जाओगे।</verse>
				<verse number="12">क्‍या यह वही प्रभु परमेश्‍वर नहीं है, जिसकी पहाड़ी शिखर की वेदियां तथा अन्‍य वेदियां इसी हिजकियाह ने हटा दी हैं, और जिसके लिए हिजकियाह ने यहूदा प्रदेश और यरूशलेम के निवासियों को यह आदेश दिया है: “तुम यरूशलेम की एक ही वेदी के सम्‍मुख वन्‍दना करना और उसी एक ही वेदी के सम्‍मुख सुगन्‍धित धूप-बलि जलाना?”</verse>
				<verse number="13">जो मैंने और मेरे पूर्वजों ने विश्‍व के अन्‍य देशों के निवासियों के साथ किया है, क्‍या तुम नहीं जानते? क्‍या उन देशों के देवी-देवता उन देशों के निवासियों को मेरे पंजे से छुड़ा सके थे?</verse>
				<verse number="14">जिन कौमों-जातियों को मेरे पूर्वजों ने पूर्णत: नष्‍ट किया था, उनका कौन-सा राष्‍ट्रीय देवी-देवता अपने लोगों को मेरे पंजे से छुड़ा सका था? तो क्‍या तुम्‍हारा परमेश्‍वर तुम्‍हें मेरे पंजे से छुड़ा सकेगा?</verse>
				<verse number="15">इसलिए हिजकियाह की बातों के बहकावे में मत आओ, और न इस प्रकार धोखा खाओ; क्‍योंकि किसी भी राष्‍ट्र या राज्‍य का राष्‍ट्रीय देवी-देवता अपने लोगों को मेरे पंजे से नहीं छुड़ा सका है। तब तुम्‍हारे परमेश्‍वर की क्‍या हस्‍ती कि वह तुम्‍हें मेरे पंजे से छुड़ा सके?’</verse>
				<verse number="16">इससे भी अधिक निन्‍दात्‍मक शब्‍द सनहेरिब के दूतों ने प्रभु परमेश्‍वर तथा उसके सेवक हिजकियाह के विरुद्ध कहे।</verse>
				<verse number="17">सनहेरिब ने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर की निन्‍दा करते हुए पत्र भी लिखे। उस ने प्रभु परमेश्‍वर के विरुद्ध ये बातें लिखी थीं, “जैसे विश्‍व की अन्‍य कौमों और देशों के राष्‍ट्रीय देवी-देवता अपने निज लोगों को मेरे पंजे से नहीं छुड़ा सके, वैसे ही हिजकियाह का परमेश्‍वर भी अपने निज लोगों को मेरे पंजे से नहीं छुड़ा सकेगा।”</verse>
				<verse number="18">यरूशलेम नगर के निवासी शहरपनाह पर बैठे-बैठे ये बातें सुन रहे थे। सनहेरिब के दूतों ने उनकी इब्रानी बोली में ही उच्‍च स्‍वर में उनको डराया-धमकाया, ताकि वे उनसे डर जाएं और आतंकित हो जाएं, और सनहेरिब के सैनिक उनके डर के कारण नगर पर कब्‍जा कर लें।</verse>
				<verse number="19">दूत यरूशलेम के परमेश्‍वर के विषय में ऐसे शब्‍दों का प्रयोग कर रहे थे, जिनका प्रयोग वे पृथ्‍वी के अन्‍य देशों के उन देवी-देवताओं के विषय में करते थे, जो केवल मिट्टी के पुतले, मनुष्‍य के हाथों की रचना हैं!</verse>
				<verse number="20">तब इस विपत्ति के कारण राजा हिजकियाह तथा नबी यशायाह बेन-आमोत्‍स ने परमेश्‍वर की दुहाई दी।</verse>
				<verse number="21">प्रभु ने उनकी प्रार्थना सुनी, और अपने दूत को भेजा। दूत ने असीरिया के राजा के शिविर में उसके शक्‍तिशाली योद्धाओं, सेनापतियों और उच्‍चाधिकारियों का वध कर दिया। अत: वह पराजय की लज्‍जा में डूबा हुआ अपने देश को लौट गया। एक दिन जब वह अपने इष्‍ट देवता के मन्‍दिर में पूजा कर रहा था, तब उसके पुत्रों ने ही तलवार से उसकी हत्‍या कर दी।</verse>
				<verse number="22">इस प्रकार प्रभु ने हिजकियाह और यरूशलेम के निवासियों को असीरिया के राजा सनहेरिब के पंजे से तथा इस्राएलियों के सब शत्रुओं के हाथ से बचाया, और उनको चारों ओर शान्‍ति प्रदान की।</verse>
				<verse number="23">अनेक देशों के राजा यरूशलेम में प्रभु के सम्‍मुख भेंट लाए और यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह के लिए बहुमूल्‍य उपहार। उस समय से हिजकियाह सब राष्‍ट्रों की दृष्‍टि में महान माना जाने लगा।</verse>
				<verse number="24">इन्‍हीं दिनों राजा हिजकियाह इतना बीमार पड़ा कि मृत्‍यु के समीप पहुंच गया। उसने प्रभु से प्रार्थना की, और प्रभु ने उसकी प्रार्थना सुनी। प्रभु ने उसको एक चिह्‍न दिया।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु राजा हिजकियाह ने प्रभु के उपकार का बदला न चुकाया, क्‍योंकि उसका हृदय गर्व से फूल उठा था। अत: प्रभु का क्रोध उस पर, यहूदा प्रदेश और यरूशलेम के निवासियों पर भड़क उठा।</verse>
				<verse number="26">किन्‍तु राजा अपने अहंकार के लिए पछताया। उसने प्रभु के सम्‍मुख स्‍वयं को विनम्र किया। उसके साथ यरूशलेम के निवासी भी दीन बने। अत: प्रभु का क्रोध राजा हिजकियाह के समय में उन पर नहीं भड़का।</verse>
				<verse number="27">राजा हिजकियाह अत्‍यन्‍त समृद्ध और वैभवशाली था। उसने चांदी, सोना, मणि, मसाले, ढाल तथा सब प्रकार के बहुमूल्‍य पात्रों के लिए भण्‍डारगृह बनाए थे।</verse>
				<verse number="28">अन्न, अंगूररस और तेल के भी भण्‍डारगृह थे। उसने गाय-बैल तथा भेड़-बकरियों के लिए पशुशालाएँ बनाई थीं।</verse>
				<verse number="29">उसने नगर भी बसाए, और गाय-बैल तथा भेड़-बकरियों का अपार पशुधन इकट्ठा कर लिया। परमेश्‍वर ने उसे विपुल धन-सम्‍पत्ति दी थी।</verse>
				<verse number="30">इसी हिजकियाह ने गीहोन जलस्रोत के उपरले उद्गम-स्‍थान को बन्‍दकर उसको नीचे की ओर दाऊदपुर के पश्‍चिमी भाग में बहाया था। वह अपने हर काम में सफल होता था।</verse>
				<verse number="31">एक बार बेबीलोन के उच्‍चाधिकारियों ने उसके प्रदेश में हुए एक आश्‍चर्यपूर्ण कार्य के विषय में जानकारी प्राप्‍त करने के लिए राजदूत भेजे। तब परमेश्‍वर ने उसको उसकी स्‍वतंत्र इच्‍छा पर छोड़ दिया ताकि वह अपनी जांच करे, और अपने हृदय की बातों को स्‍वयं जान ले।</verse>
				<verse number="32">राजा हिजकियाह के शेष कार्यों का विवरण तथा उसके सत्‍कार्यों का वर्णन निम्‍नलिखित पुस्‍तकों में लिखा है: ‘नबी यशायाह बेन-आमोत्‍स का ईश्‍वरीय दर्शन-ग्रंथ’ तथा ‘इस्राएल तथा यहूदा प्रदेशों के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’।</verse>
				<verse number="33">हिजकियाह अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उन्‍होंने उसको दाऊद के वंशजों के कब्रिस्‍तान के चढ़ाव पर गाड़ा। यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम के सब निवासियों ने उसकी मृत्‍यु पर उसके प्रति सम्‍मान प्रकट किया। उसके स्‍थान पर उसका पुत्र मनश्‍शे राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="33">
				<verse number="1">जब मनश्‍शे ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह बारह वर्ष का था। उसने पचपन वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="2">जो कार्य प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था, मनश्‍शे ने वही किया। जिन जातियों को प्रभु ने इस्राएलियों को बसाने के लिए कनान देश से निकाल दिया था, उनकी घृणित प्रथाओं को मनश्‍शे ने पुन: आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="3">उसके पिता हिजकियाह ने पहाड़ी शिखर की वेदियां तोड़ दी थीं। परन्‍तु मनश्‍शे ने उनको पुन: निर्मित किया। उसने बअल देवता के लिए वेदियां बनाईं और अशेराह देवी के लिए खम्‍भे खड़े किये। वह आकाश की प्राकृतिक शक्‍तियों की वंदना और पूजा करता था।</verse>
				<verse number="4">उसने प्रभु के भवन में अनेक वेदियों का निर्माण किया, जब कि अपने भवन के विषय में प्रभु ने यह कहा था, ‘मैं यरूशलेम में सदा-सर्वदा के लिए अपना नाम प्रतिष्‍ठित करूँगा।’</verse>
				<verse number="5">मनश्‍शे ने प्रभु के भवन के दो आंगनों में आकाश की सब प्राकृतिक शक्‍तियों की पूजा के लिए वेदियां बनाईं।</verse>
				<verse number="6">उसने बेन-हिन्नोम की घाटी में अपने पुत्र की बलि चढ़ाई। वह सगुनियों, भविष्‍य-फल बतानेवालों, प्रेतसाधकों और जादू-टोना करनेवालों से सम्‍बन्‍ध रखता था। उसने प्रभु की दृष्‍टि में और अधिक दुष्‍कर्म किये और प्रभु के क्रोध को भड़काया।</verse>
				<verse number="7">मनश्‍शे ने एक मूर्ति बनाई, और उस को परमेश्‍वर के भवन में प्रतिष्‍ठित किया। अपने भवन के विषय में परमेश्‍वर ने दाऊद और उसके पुत्र सुलेमान से यह कहा था, ‘मैंने इस्राएल के समस्‍त कुल-क्षेत्रों में से यरूशलेम नगर को और इस भवन को चुना है। मैं यहाँ सदा-सर्वदा के लिए अपने नाम की प्रतिष्‍ठा करूँगा।</verse>
				<verse number="8">मैंने इस्राएल को आज्ञाएँ दी थीं और अपने सेवक मूसा के द्वारा उनको समस्‍त व्‍यवस्‍था, संविधियां तथा न्‍याय-सिद्धान्‍त दिये थे। मैंने कहा था: यदि वे उनके अनुसार कार्य करने को तत्‍पर रहेंगे तो मैं उस भूमि से उनके पैर नहीं उखाड़ूंगा और उनको भटकने नहीं दूंगा, जो मैंने उनके पूर्वजों को दी थी।’</verse>
				<verse number="9">मनश्‍शे ने यहूदा प्रदेश और यरूशलेम के निवासियों को पथ-भ्रष्‍ट किया। इसलिए जिन जातियों को प्रभु ने इस्राएलियों के सम्‍मुख नष्‍ट किया था, उनसे अधिक दुष्‍कर्म इस्राएलियों ने किये।</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने मनश्‍शे और उसकी जनता को अपने नबियों के माध्‍यम से समझाया; किन्‍तु उन्‍होंने प्रभु की बात नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="11">अत: प्रभु ने असीरिया देश की सेना और उसके सेनापतियों से उन पर आक्रमण करवाया। उन्‍होंने मनश्‍शे को नकेल से बांधा, और पीतल की जंजीरों से उसको जकड़ा और उसको बेबीलोन देश ले गए।</verse>
				<verse number="12">जब वह बेबीलोन में बन्‍दी था, तब उसने अपने संकट में अपने प्रभु-परमेश्‍वर की कृपा के लिए विनती की। उसने अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर के सम्‍मुख स्‍वयं को अत्‍यधिक विनम्र और दीन किया।</verse>
				<verse number="13">उसने परमेश्‍वर से प्रार्थना की और परमेश्‍वर ने उसकी विनती स्‍वीकार की। उसने उसकी प्रार्थना सुनी; और उसको पुन: यरूशलेम में ले आया, और उसका राज्‍य लौटा दिया। तब मनश्‍शे को ज्ञात हुआ कि प्रभु ही परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="14">इसके पश्‍चात् उसने एक शहरपनाह बनाई। यह दाऊदपुर की बाहरी सीमा थी, और गीहोन के पश्‍चिम में, घाटी में मत्‍स्‍य-द्वार तक जाती थी। इस प्रकार उसने ओपेल को घेर दिया और उसको बहुत ऊंचा कर दिया। उसने यहूदा प्रदेश के सब किलाबंद नगरों में सेनापति नियुक्‍त किये।</verse>
				<verse number="15">उसने प्रभु के भवन में प्रतिष्‍ठित विदेशी देवी-देवताओं की मूर्तियां हटा दीं। यरूशलेम में स्‍थान-स्‍थान पर तथा जिस पहाड़ पर प्रभु का भवन स्‍थित है, उस पर उसने वेदियाँ बनाई थीं। उसने इन सब वेदियों को तोड़ दिया, और उनके टुकड़ों को यरूशलेम नगर के बाहर फेंक दिया।</verse>
				<verse number="16">उसने प्रभु की वेदी की मरम्‍मत की, और उस पर प्रभु की सहभागिता-बलि तथा धन्‍यवाद-बलि चढ़ाई। उसने यहूदा प्रदेश के सब निवासियों को आदेश दिया कि इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर की आराधना करो।</verse>
				<verse number="17">फिर भी लोग पहाड़ी शिखर की वेदियों पर बलि चढ़ाते थे; किन्‍तु वे केवल अपने प्रभु परमेश्‍वर को बलि चढ़ाते थे।</verse>
				<verse number="18">मनश्‍शे के शेष कार्यों का विवरण, परमेश्‍वर से की गई उसकी प्रार्थना, और द्रष्‍टाओं के वे सब सन्‍देश, जो उन्‍होंने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के नाम में उस को सुनाए थे, इन-सब का विवरण, ‘इस्राएल देश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="19">‘द्रष्‍टाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में भी मनश्‍शे का उल्‍लेख हुआ है: उसकी प्रार्थना; और परमेश्‍वर ने उसकी विनती, अनुनय-विनय कैसे स्‍वीकार किया; उसके पाप-कर्म तथा प्रभु के विरुद्ध उसका विश्‍वासघात; उन जगहों का वर्णन जहाँ मनश्‍शे ने पहाड़ी शिखर के मन्‍दिर बनाए थे, जहाँ अशेराह के खम्‍भे तथा मूर्तियाँ प्रतिष्‍ठित की थीं। इसी ग्रंथ में लिखा है कि उसने प्रभु के सम्‍मुख स्‍वयं को विनम्र किया था।</verse>
				<verse number="20">मनश्‍शे अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसको उसके राजमहल में गाड़ा गया। उसका पुत्र आमोन उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="21">जब आमोन ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह बाईस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में दो वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="22">जैसे उसके पिता मनश्‍शे ने किया था, वैसे ही आमोन ने भी उन्‍हीं कार्यों को किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में अनुचित थे। जिन मूर्तियों की वंदना और पूजा उसके पिता ने की थी, उनकी पूजा और वंदना आमोन ने भी की।</verse>
				<verse number="23">यद्यपि उसके पिता मनश्‍शे ने प्रभु के सम्‍मुख स्‍वयं को विनम्र किया था, किन्‍तु आमोन ने ऐसा नहीं किया, बल्‍कि अधिकाधिक दुष्‍कर्म किये।</verse>
				<verse number="24">अत: उस के दरबारियों ने उसके विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा, और उसके राजमहल में उसकी हत्‍या कर दी।</verse>
				<verse number="25">परन्‍तु यहूदा प्रदेश की जनता ने राजा आमोन के षड्‍यन्‍त्रकारियों का वध कर दिया। जनता ने उसके पुत्र योशियाह को उसके स्‍थान पर राजा बनाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="34">
				<verse number="1">जब योशियाह ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह आठ वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में इकतीस वर्ष तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="2">योशियाह ने वे कार्य किए जो प्रभु की दृष्‍टि में उचित थे। वह अपने पूर्वज दाऊद के मार्ग पर चला। वह उससे लेशमात्र भी अलग नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="3">जब वह किशोर ही था, और उसके राज्‍य का आठवां वर्ष था, तब से अपने पूर्वज दाऊद के परमेश्‍वर की खोज में लग गया था, और अपने राज्‍य के बारहवें वर्ष में उसने यहूदा प्रदेश तथा राजधानी यरूशलेम को शुद्ध करने के लिए पहाड़ी शिखरों की वेदियां, अशेराह देवी के खम्‍भे और गढ़ी एवं ढली मूर्तियों को हटा दिया।</verse>
				<verse number="4">योशियाह की उपस्‍थिति में बअल देवता की वेदियां ध्‍वस्‍त कर दी गईं उनके ऊपर सूर्य की विशाल प्रतिमाएँ थीं। उनको उसने काट दिया। उसने अशेराह देवी के खम्‍भे के टुकड़े-टुकड़े कर दिए तथा गढ़ी एवं ढली मूर्तियाँ पीस कर बुकनी बना दीं, और उन लोगों की कबरों पर बिखेर दिया, जो उनकी पूजा करते थे।</verse>
				<verse number="5">उसने उनके पुरोहितों की हड्डियां उन वेदियों पर जलाईं, और उनको अशुद्ध कर दिया। इस प्रकार योशियाह ने यहूदा प्रदेश तथा राजधानी यरूशलेम को शुद्ध किया।</verse>
				<verse number="6">मनश्‍शे तथा एफ्रइम गोत्र और शिमोन तथा दूर नफ्‍ताली कुल के आबाद नगरों, तथा उजाड़ पड़े नगरों में भी अशेराह देवी के खम्‍भे और वेदियां थीं। राजा योशियाह ने वेदियां ध्‍वस्‍त कर दीं और अशेराह देवी के खम्‍भों और मूर्तियों को पीसकर बुकनी बना दिया। उसने समस्‍त इस्राएल देश में सूर्य की प्रतिमाओं के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। तत्‍पश्‍चात्, वह यरूशलेम नगर को लौटा।</verse>
				<verse number="7"></verse>
				<verse number="8">राजा योशियाह के राज्‍य-काल के अठारहवें वर्ष की यह घटना है। वह यहूदा प्रदेश तथा प्रभु के भवन को शुद्ध कर चुका था। उसने शाफान बेन-असल्‍याह, नगर के प्रशासक मासेयाह तथा लिपिक योआह बेन-योआहाज को भेजा कि वे उसके प्रभु परमेश्‍वर के भवन की मरम्‍मत करें।</verse>
				<verse number="9">वे महापुरोहित हिल्‍कियाह के पास आए, और उसको चांदी के सिक्‍के दिए। यह चांदी परमेश्‍वर के भवन में चढ़ाई गई थी, और उपपुरोहितों ने, जो आंगन के द्वारपाल थे, मनश्‍शे तथा एफ्रइम गोत्र के क्षेत्रों और समस्‍त इस्राएल प्रदेश के बचे हुए लोगों से और यहूदा प्रदेश, बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र में रहनेवालों तथा यरूशलेम के निवासियों से उसे एकत्र किया था।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने प्रभु के भवन की मरम्‍मत करवाने वाले अधिकारियों के हाथ में चांदी के सिक्‍के सौंप दिए। अधिकारी प्रभु के भवन में मरम्‍मत तथा जीर्णोद्धार करनेवालों की मजदूरी चुका देते थे।</verse>
				<verse number="11">वे बढ़इयों और कारीगरों को सिक्‍के देते थे, जिससे ये बढ़ई और कारीगर मन्‍दिर की मरम्‍मत के लिए इमारती लकड़ी और तराशे पत्‍थर खरीद लें। वे भवन की बल्‍लियां भी खरीद लें, जिनकी ओर यहूदा प्रदेश के राजाओं ने ध्‍यान नहीं दिया था, और वे सड़ गई थीं।</verse>
				<verse number="12">मजदूरों ने ईमानदारी से काम किया। उनके काम की निगरानी करनेवाले अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं: मरारी-वंशीय उपपुरोहित यहत और ओबद्याह, कहात-वंशीय मशल्‍लूम और जकर्याह। अन्‍य उपपुरोहित, जो वाद्ययंत्र बजानेवाले कुशल कलाकार थे,</verse>
				<verse number="13">वे बोझा और भार उठानेवालों के निरीक्षक थे। वे सब प्रकार का काम करनेवाले मजदूरों के कार्य का संचालन करते थे। कुछ उपपुरोहित लिपिक, अफसर और द्वारपाल थे।</verse>
				<verse number="14">जब वे प्रभु के भवन में चढ़ाए गए चांदी के सिक्‍कों को भवन से बाहर ला रहे थे, तब पुरोहित हिल्‍कियाह को प्रभु का “व्‍यवस्‍था-ग्रंथ” मिला, जो प्रभु ने मूसा के माध्‍यम से इस्राएलियों को दिया था।</verse>
				<verse number="15">हिल्‍कियाह ने महासहायक शाफान से कहा, ‘मुझे प्रभु के भवन में “व्‍यवस्‍था-ग्रंथ” मिला है।’ हिल्‍कियाह ने “व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ” शाफान को दिया।</verse>
				<verse number="16">शाफान ग्रन्‍थ लेकर राजा योशियाह के पास लौटा, और उसको अपने कार्य का विवरण दिया। उसने कहा, ‘महाराज, आपने अपने सेवकों को जो कार्य सौंपा है, वे उसको ईमानदारी से कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="17">आपके सेवकों ने प्रभु के भवन में उपलब्‍ध चांदी को बक्‍सों से उण्‍डेला, और प्रभु-भवन की मरम्‍मत करने वाले निरीक्षकों और मजदूरों के हाथ में सौंप दिया।’</verse>
				<verse number="18">तत्‍पश्‍चात् महासहायक शाफान ने राजा योशियाह को बताया, ‘पुरोहित हिल्‍कियाह ने मुझे यह पुस्‍तक दी है।’ उसने राजा के सम्‍मुख पुस्‍तक को पढ़ा।</verse>
				<verse number="19">जब राजा योशियाह ने नव-प्राप्‍त व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ के ये वचन सुने, तब उसने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए तत्‍काल अपने वस्‍त्र फाड़ दिए।</verse>
				<verse number="20">उसने पुरोहित हिल्‍कियाह, अहीकाम बेन-शाफान, अबदोन, बेन-मीकाह, महासहायक शाफान और अपने राज-मंत्री असायाह को यह आदेश दिया,</verse>
				<verse number="21">‘तुम लोग जाओ, और मेरी ओर से, इस्राएल और यहूदा प्रदेशों के बचे हुए लोगों की ओर से, इस धर्म-पुस्‍तक के वचनों का अर्थ प्रभु से ज्ञात करो। प्रभु की महा-क्रोधाग्‍नि हमारे प्रति भड़क उठी है; क्‍योंकि हमारे पूर्वजों ने प्रभु का वचन नहीं माना। उन्‍होंने धर्म-पुस्‍तक में लिखे गए प्रभु के आदेशों के अनुसार कार्य नहीं किया।’</verse>
				<verse number="22">पुरोहित हिल्‍कियाह तथा अन्‍य उच्‍चाधिकारी, जिनको राजा योशियाह ने भेजा था, नबिया हूल्‍दाह के पास गए। वह हस्रा के पौत्र और तोखत के पुत्र शल्‍लूम की पत्‍नी थी। उसका पति पुरोहितों की पोशाक का प्रबन्‍धक था। वह यरूशलेम की नई बस्‍ती में रहती थी। उन्‍होंने उससे बात की।</verse>
				<verse number="23">तब वह उनसे बोली, ‘इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: जिस व्यक्‍ति ने तुम्‍हें मेरे पास भेजा है, उससे यह कहो:</verse>
				<verse number="24">प्रभु यों कहता है, “देख, मैं इस स्‍थान पर, इसके सब निवासियों पर विपत्ति ढाहूंगा। इस पुस्‍तक के जो अभिशाप-वचन यहूदा प्रदेश के राजा के सम्‍मुख पढ़े गए हैं, उनको मैं पूर्ण करूंगा।</verse>
				<verse number="25">इन लोगों ने मुझे त्‍याग दिया और अन्‍य जातियों के देवताओं की मूर्तियों के सम्‍मुख सुगंधित धूप-द्रव्‍य जलाया। इन्‍होंने अपने हाथों से देवताओं की मूर्तियां बनाकर मेरे क्रोध को भड़काया है। अत: मेरी क्रोधाग्‍नि इस स्‍थान के प्रति भड़केगी, और वह कभी नहीं बुझेगी।”</verse>
				<verse number="26">परन्‍तु यहूदा प्रदेश के राजा से, जिसने तुम्‍हें मेरी इच्‍छा जानने के लिए भेजा है, यह कहना: इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: जो वचन तूने धर्म-पुस्‍तक से सुने हैं, उनके विषय में मेरी यह वाणी है।</verse>
				<verse number="27">तूने हृदय से पश्‍चात्ताप किया। तूने मेरे सम्‍मुख, अपने परमेश्‍वर के सम्‍मुख, स्‍वयं को विनम्र बनाया। तूने इस स्‍थान के विरुद्ध, इसके निवासियों के विरुद्ध मेरी वाणी सुनी और मेरे सम्‍मुख स्‍वयं को दीन बनाया। तूने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़े, और मेरे सम्‍मुख रोया। सुन, मैं-प्रभु यह कहता हूँ: मैंने तेरी प्रार्थना सुनी।</verse>
				<verse number="28">इसलिए मैं तुझे तेरे पूर्वजों के साथ सुलाऊंगा। तू शान्‍ति से अपनी कबर में सोएगा। जो विपत्ति मैं इस स्‍थान पर तथा इसके निवासियों पर ढाहूंगा, वह तू अपनी आंखों से नहीं देखेगा।’ राजा योशियाह के दरबारी लौटे। उन्‍होंने राजा को यह सन्‍देश दिया।</verse>
				<verse number="29">राजा योशियाह ने दूत भेजे, और यहूदा प्रदेश तथा राजधानी यरूशलेम के सब धर्मवृद्धों को अपने पास बुलाया।</verse>
				<verse number="30">तत्‍पश्‍चात् वह प्रभु के भवन को गया। वह यहूदा प्रदेश के सब पुरुषों, यरूशलेम नगर के समस्‍त निवासियों, पुरोहितों और उप-पुरोहितों, छोटे-बड़े सब को, पूरी जनता को अपने साथ ले गया। उसने उनके सामने प्रभु के भवन में पाई गई विधान की पुस्‍तक को पूरा पढ़ा।</verse>
				<verse number="31">तब योशियाह मंच पर खड़ा हुआ। उसने प्रभु के साथ विधान की धर्मविधि सम्‍पन्न की कि वह प्रभु का अनुसरण करेगा, अपने सम्‍पूर्ण हृदय और सम्‍पूर्ण प्राण से उसकी आज्ञाओं, सािक्षयों, तथा संविधियों का पालन करेगा। वह इस विधान की पुस्‍तक में लिखे गए वचनों पर दृढ़ रहेगा।</verse>
				<verse number="32">उसने यरूशलेम तथा बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र के निवासियों से भी प्रतिज्ञा कराई कि वे विधान का पालन करेंगे। यरूशलेम के निवासियों ने अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर के विधान का अनुसरण किया।</verse>
				<verse number="33">राजा योशियाह ने समस्‍त इस्राएल देश की सीमा से घृणित मूर्तियों और वेदियों को हटा दिया। उसने इस्राएल देश के निवासियों से प्रभु परमेश्‍वर की आराधना कराई। उसके जीवनकाल में इस्राएली अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर से विमुख नहीं हुए, और वे उसका अनुसरण करते रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="35">
				<verse number="1">राजा योशियाह ने प्रभु के लिए यरूशलेम नगर में पास्‍का का पर्व मनाया। उन्‍होंने वर्ष के प्रथम महीने की चौदहवीं तारीख को पास्‍का-पर्व के मेमने का वध किया।</verse>
				<verse number="2">उसने पुरोहितों को उन के पदों पर नियुक्‍त किया। उसने उन्‍हें उत्‍साहित किया कि वे प्रभु के भवन के सेवा-कार्यों को करें।</verse>
				<verse number="3">लेवीय उपपुरोहित सब इस्राएलियों को धार्मिक शिक्षा देते थे। वे प्रभु के लिए अर्पित और पवित्र माने जाते थे। राजा योशियाह ने उनसे कहा, ‘पवित्र मंजूषा को प्रभु के भवन में रखो, जिसे इस्राएल के राजा दाऊद के पुत्र सुलेमान ने बनाया था; अब तुम्‍हें उसको कंधों पर रखकर ढोने की आवश्‍यकता नहीं है। अब तुम निश्‍चिन्‍त होकर प्रभु परमेश्‍वर तथा उसके निज लोग इस्राएलियों की सेवा करो।</verse>
				<verse number="4">तुम अपने पितृकुल तथा अपने-अपने दल के अनुसार सेवा के लिए स्‍वयं को तैयार करो। ऐसा ही निर्देश इस्राएल देश के राजा दाऊद तथा उसके पुत्र राजा सुलेमान ने लिखित रूप में दिया था।</verse>
				<verse number="5">भवन में तुम्‍हारे जाति भाई-बन्‍धु अर्थात् साधारण जन निर्धारित स्‍थान पर अपने-अपने पितृकुल के दल के अनुसार खड़े होते हैं। हर एक दल के लिए एक उपपुरोहित नियुक्‍त है। तुम अपने-अपने दल के साथ खड़े हो।</verse>
				<verse number="6">प्रभु के आदेश का पालन करने के लिए पास्‍का का पर्व मनाओ। पास्‍का-पर्व के मेमने का वध करो, और यों अपने को शुद्ध कर अपने जाति भाई-बन्‍धु साधारण जनों को प्रभु के लिए तैयार करो। यही आज्ञा प्रभु ने मूसा के माध्‍यम से दी थी।’</verse>
				<verse number="7">राजा योशियाह ने साधारण जनों को, जो उस समय उपस्‍थित थे, पास्‍का-पर्व के उपलक्ष्य में तीस हजार भेड़-बकरियों के बच्‍चे तथा तीन हजार बछड़े दिए। ये उसने अपने निजी पशुशाला से दिए थे।</verse>
				<verse number="8">उसके उच्‍चाधिकारियों ने भी स्‍वयं अपनी इच्‍छा से जनता को, पुरोहितों को और उप-पुरोहितों को बलि-पशु दिए। परमेश्‍वर के भवन के मुख्‍य अधिकारी हिल्‍कियाह, जकर्याह और यहीएल ने पास्‍का-पर्व में चढ़ाने के लिए पुरोहितों और उप-पुरोहितों को भेड़ों और बकरियों के दो हजार छ: सौ बच्‍चे और तीन सौ बछड़े दिए।</verse>
				<verse number="9">उपपुरोहितों के मुखिया कोनन्‍याह तथा उसके दो भाइयों शमायाह और नतनेल ने, हसब्‍याह, यीएल और योजाबाद ने अपने उपपुरोहितों को पास्‍का-पर्व में चढ़ाने के लिए भेड़ों और बकरियों के पाँच हजार बच्‍चे और पांच सौ बछड़े दिए।</verse>
				<verse number="10">इस प्रकार आराधना की तैयारी पूर्ण हुई। राजा के आदेश के अनुसार पुरोहित अपने निर्धारित स्‍थान पर और उपपुरोहित अपने-अपने दल में खड़े हुए।</verse>
				<verse number="11">तब उन्‍होंने पास्‍का-पर्व के मेमने का वध किया। पुरोहित पशु का वध करनेवालों के हाथ से रक्‍त लेते, और उस को वेदी पर छिड़क देते थे। उपपुरोहित वध किए गए पशु की खाल उतारते थे।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने अग्‍नि-बलि में चढ़ाए जाने वाले पशुओं को अलग कर दिया, और पितृकुलों के अनुसार भिन्न-भिन्न दलों में उनको बांट दिया, ताकि जनसाधारण उनको प्रभु के लिए चढ़ा दे; जैसा मूसा के व्‍यवस्‍था-ग्रंथ में लिखा है। उन्‍होंने बछड़ों के साथ भी ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="13">प्रभु के आदेश के अनुसार उन्‍होंने अग्‍नि पर पास्‍का-पर्व के मेमने का मांस भूना, और अन्‍य पवित्र अर्पित वस्‍तुएँ हंडियों, हण्‍डों और तवों पर पकाईं। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने तुरन्‍त उनको जन-साधारण में ले जाकर बांट दिया।</verse>
				<verse number="14">उसके बाद उन्‍होंने अपने लिए तथा पुरोहितों के लिए पवित्र बलि-पशु का मांस भूना तथा अन्‍य अर्पित वस्‍तुएं पकाईं; क्‍योंकि हारून-वंशीय पुरोहित रात तक अग्‍निबलि के पशु तथा चर्बी चढ़ाते रहे। अत: उपपुरोहितों ने अपने लिए तथा हारून-वंशीय पुरोहितों के लिए प्रबन्‍ध किया।</verse>
				<verse number="15">राजा दाऊद, आसाफ, हेमान और राज-द्रष्‍टा यदूतून के निर्देश के अनुसार आसाफ-वंशीय गायक निर्धारित स्‍थान पर उपस्‍थित थे। हर एक द्वारपाल अपने द्वार पर उपस्‍थित था। उनको अपना कार्य बीच में छोड़ने की आवश्‍यकता नहीं पड़ी; क्‍योंकि उनके सहयोगी उपपुरोहितों ने उनके लिए बलि-भोज का प्रबन्‍ध कर दिया।</verse>
				<verse number="16">यों राजा योशियाह के आदेश के अनुसार उसी दिन प्रभु की आराधना की तैयारी पूर्ण हुई कि उस दिन पास्‍का का पर्व तथा प्रभु की वेदी पर अग्‍नि-बलि चढ़ाई जा सके।</verse>
				<verse number="17">उपस्‍थित इस्राएलियों ने उसी दिन पास्‍का का पर्व मनाया तथा वे सात दिन तक बेखमीर रोटी का पर्व मनाते रहे।</verse>
				<verse number="18">इस उत्‍साह से नबी शमूएल के समय से अब तक पास्‍का-पर्व नहीं मनाया गया था। जिस प्रकार योशियाह, पुरोहितों, उपपुरोहितों, यहूदा तथा इस्राएल प्रदेशों के निवासियों ने, जो यरूशलेम में उपस्‍थित थे, और यरूशलेम के रहनेवालों ने पास्‍का का पर्व मनाया, उस प्रकार इस्राएल देश के राजाओं ने कभी नहीं मनाया था।</verse>
				<verse number="19">राजा योशियाह के राज्‍य-काल के अठारहवें वर्ष में पास्‍का का पर्व मनाया गया था।</verse>
				<verse number="20">जब राजा योशियाह भवन की मरम्‍मत तथा आराधना की तैयारी कर चुका, तब मिस्र देश के राजा नको ने फरात नदी के पास कर्कमीश नगर पर चढ़ाई कर दी। योशियाह राजा नको का सामना करने के लिए गया।</verse>
				<verse number="21">राजा नको ने राजा योशियाह के पास अपना दूत भेजा, और उससे कहा, ‘ओ यहूदा प्रदेश के महाराज, हमें एक-दूसरे से क्‍या लेना-देना? मैं आज आप पर आक्रमण करने नहीं आ रहा हूं। मैं तो उस कुल के साथ युद्ध करने आया हूं जिस के साथ मेरी शत्रुता है। परमेश्‍वर ने मुझे शीघ्रता करने का आदेश दिया है। परमेश्‍वर मेरे साथ है। आप परमेश्‍वर का विरोध मत कीजिए; अन्‍यथा वह आपको नष्‍ट कर देगा।’</verse>
				<verse number="22">फिर भी राजा योशियाह उससे विमुख नहीं हुआ। उसने युद्ध करने के लिए भेष बदला। परमेश्‍वर ने नको के द्वारा उसे चेतावनी दी थी; किन्‍तु उसने नको की बात नहीं मानी। वह मगिद्दो के मैदान में उससे युद्ध करने को गया।</verse>
				<verse number="23">धनुर्धारियों ने राजा योशियाह की ओर तीर छोड़े और वह घायल हो गया। उसने अपने सेवकों से कहा, ‘मैं बुरी तरह घायल हो गया। मुझे यहां से ले चलो।’</verse>
				<verse number="24">अत: उसके सेवकों ने उसे रथ से उतारा, और दूसरे रथ पर चढ़ा कर ले गए। वे उसको यरूशलेम नगर में लाए। वहां उसका देहान्‍त हो गया। वह अपने पूर्वजों के कब्रिस्‍तान में गाड़ा गया। समस्‍त यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम के निवासियों ने उसके लिए शोक मनाया।</verse>
				<verse number="25">नबी यिर्मयाह ने भी राजा योशियाह की स्‍मृति में एक शोक गीत रचा था। आज भी लोक गायक और गायिकाएं अपने शोकगीतों में योशियाह का उल्‍लेख करते हैं। योशियाह के सम्‍बन्‍ध में शोकगीत गाना वास्‍तव में एक प्रथा बन गया है। ये शोकगीत “विलाप गीत” की पुस्‍तक में लिखे हुए हैं।</verse>
				<verse number="26">योशियाह के शेष कार्यों का विवरण, और प्रभु की व्‍यवस्‍था के अनुसार किए गए उसके सत्‍कार्यों का विवरण,</verse>
				<verse number="27">आरम्‍भ से अन्‍त तक उसके सब कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल तथा यहूदा प्रदेशों के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="36">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश की जनता ने योशियाह के पुत्र यहोआहाज को चुना और उन्‍होंने यरूशलेम में उसके पिता के स्‍थान पर उसको राजा बनाया।</verse>
				<verse number="2">जब यहोआहाज ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह तेईस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में तीन महीने तक राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="3">तब मिस्र के राजा नको ने यरूशलेम में उसको राजगद्दी से उतार दिया, और उसके देश पर जुर्माना किया कि वह साढ़े तीन हजार किलो चांदी और पैंतीस किलो सोना देगा।</verse>
				<verse number="4">मिस्र देश के राजा ने यहोआहाज के भाई एलयाकीम को उसके स्‍थान पर यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम का राजा बनाया। उसने एलयाकीम का नाम बदल कर “यहोयाकीम” रखा। किन्‍तु नको उसके भाई यहोआहाज को बन्‍दी बना कर मिस्र देश ले गया।</verse>
				<verse number="5">जब यहोयाकीम ने राज्‍य करना आरम्‍भ किया तब वह पच्‍चीस वर्ष का था। उसने राजधानी यरूशलेम में ग्‍यारह वर्ष तक राज्‍य किया। उसने अपने प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में दुष्‍कर्म किए।</verse>
				<verse number="6">उसके राज्‍यकाल में बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने उस पर आक्रमण किया, और उसको जंजीरों में जकड़कर अपने देश की राजधानी बेबीलोन ले गया।</verse>
				<verse number="7">राजा नबूकदनेस्‍सर प्रभु के भवन के कुछ पात्र भी ले गया, और उनको अपने महल में रख दिया।</verse>
				<verse number="8">यहोयाकीम के शेष कार्यों का विवरण, वस्‍तुत: उसके सब घृणित कार्यों का विवरण, उस पर आरोपित समस्‍त बुरे कार्यों का विवरण ‘इस्राएल तथा यहूदा प्रदेशों के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है। उसका पुत्र यहोयाकीन उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
				<verse number="9">जब यहोयाकीन राजा बना तब वह अठारह वर्ष का था। उसने तीन महीने और दस दिन तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया। उसने प्रभु की दृष्‍टि में दुष्‍कर्म किए।</verse>
				<verse number="10">वसन्‍त के दिनों में बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने अपने सैनिक भेजे और उसको बेबीलोन में ले आया। इसके अतिरिक्‍त वह प्रभु के भवन के समस्‍त बहुमूल्‍य पात्र बेबीलोन ले गया। उसने उसके भाई सिदकियाह को यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम का राजा बनाया।</verse>
				<verse number="11">जब सिदकियाह राजा बना तब वह इक्‍कीस वर्ष का था। उसने ग्‍यारह वर्ष तक राजधानी यरूशलेम में राज्‍य किया।</verse>
				<verse number="12">उसने अपने प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में दुष्‍कर्म किए। प्रभु ने नबी यिर्मयाह के माध्‍यम से उस को सन्‍देश दिया था। किन्‍तु उसने स्‍वयं को विनम्र नहीं किया।</verse>
				<verse number="13">राजा नबूकदनेस्‍सर ने उसको परमेश्‍वर की शपथ दी थी कि वह उससे विद्रोह नहीं करेगा। तो भी उसने परमेश्‍वर की शपथ की उपेक्षा की और राजा नबूकदनेस्‍सर से विद्रोह किया। उसने इस्राएली राष्‍ट्र के प्रभु परमेश्‍वर के प्रति अपने हृदय को कठोर बना लिया था। हठ से उसकी गर्दन ऐंठ गई थी, और वह प्रभु से विमुख हो गया था।</verse>
				<verse number="14">यहाँ तक कि प्रमुख पुरोहित और जनता के प्रतिष्‍ठित लोग भी विभिन्न जातियों की घृणित प्रथाओं को मानने लगे थे, और यों प्रभु के प्रति बहुत विश्‍वासघात करते थे। प्रभु परमेश्‍वर ने अपनी उपस्‍थिति से यरूशलेम में अपने भवन को पवित्र किया था, किन्‍तु उन्‍होंने उसको अपवित्र कर दिया।</verse>
				<verse number="15">फिर भी उनके पूर्वजों का प्रभु परमेश्‍वर अपने निज लोगों तथा अपने निवास-स्‍थान पर दयापूर्ण दृष्‍टि करता रहा। इसलिए वह उनको समझाने के लिए निरन्‍तर अपने सन्‍देश-वाहक भेजता रहा।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु वे परमेश्‍वर के सन्‍देश-वाहकों का मजाक उड़ाते रहे। उन्‍होंने परमेश्‍वर के सन्‍देश को तुच्‍छ समझा; उसके नबियों की हंसी की। तब अन्‍त में प्रभु की क्रोधाग्‍नि अपने निज लोगों पर भड़क उठी; और उसको बुझाने का किसी में सामर्थ्य न था: कोई इलाज न रह गया।</verse>
				<verse number="17">अत: प्रभु ने अपने निज लोगों के विरुद्ध कसदी कौम के राजा को बुलाया, जिसने उनके युवकों को पवित्र स्‍थान में तलवार से मौत के घाट उतार दिया। राजा ने किसी पर दया नहीं की, न बच्‍चों पर न कन्‍याओं पर, न प्रौढ़ों पर न वृद्धों पर। प्रभु ने उन सबको कसदी कौम के राजा के हाथ में सौंप दिया।</verse>
				<verse number="18">वह परमेश्‍वर के भवन के सब छोटे-बड़े पात्र, प्रभु-भवन का सम्‍पूर्ण कोष, यहूदा प्रदेश के राजा और उसके उच्‍चाधिकारियों का खजाना लूट कर बेबीलोन ले गया।</verse>
				<verse number="19">उसके सैनिकों ने परमेश्‍वर के भवन में आग लगा दी। उन्‍होंने यरूशलेम की शहरपनाह तोड़ दी। उन्‍होंने यरूशलेम नगर के सब महलों को आग में भस्‍म कर दिया और उसके बहुमूल्‍य पात्रों को नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="20">जो तलवार की मार से बच गए थे, वह उनको बन्‍दी बना कर बेबीलोन ले गया। जब तक फारस राज्‍य की स्‍थापना न हुई वे कसदी कौम के राजाओं के गुलाम बने रहे।</verse>
				<verse number="21">यह सब इसलिए हुआ, क्‍योंकि प्रभु ने अपने नबी यिर्मयाह के माध्‍यम से ऐसा ही कहा था। विश्राम-कालों का पालन न करने के कारण अब इस्राएल देश को विश्राम मिला। सत्तर वर्ष तक देश उजाड़ पड़ा रहा, और उसने विश्राम मनाया।</verse>
				<verse number="22">फारस देश के सम्राट कुस्रू के राज्‍यकाल का प्रथम वर्ष था। उस वर्ष प्रभु ने नबी यिर्मयाह के मुख से कहे गए अपने वचन को पूरा करने के लिए सम्राट कुस्रू के हृदय को उत्‍प्रेरित किया कि वह अपने समस्‍त साम्राज्‍य में यह घोषणा करे, और उसको लिपिबद्ध कर ले:</verse>
				<verse number="23">‘फारस देश के सम्राट कुस्रू का यह आदेश है: स्‍वर्ग के परमेश्‍वर, प्रभु ने पृथ्‍वी के समस्‍त राज्‍य मुझे प्रदान किए और मुझे यह आज्ञा दी कि मैं यहूदा प्रदेश के यरूशलेम नगर में उसके लिए एक भवन बनाऊं। उसके निज लोगों में से जो कोई भी तुम्‍हारे मध्‍य निवास कर रहे हैं, वे यरूशलेम नगर को जाएं। उनके साथ प्रभु परमेश्‍वर हो।’</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="15">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">फारस देश के सम्राट कुस्रू के राज्‍यकाल का प्रथम वर्ष था। उस वर्ष प्रभु ने नबी यिर्मयाह के मुंह से कहे गए अपने वचन को पूरा करने के लिए सम्राट कुस्रू के हृदय को उत्‍प्रेरित किया कि वह अपने समस्‍त साम्राज्‍य में यह घोषणा करे, और उसको लिपिबद्ध कर ले:</verse>
				<verse number="2">‘फारस देश के सम्राट कुस्रू का यह आदेश है: स्‍वर्ग के परमेश्‍वर, प्रभु ने पृथ्‍वी के समस्‍त देश मुझे प्रदान किए और मुझे यह आज्ञा दी कि मैं यहूदा प्रदेश के यरूशलेम नगर में उसके लिए एक भवन बनाऊं।</verse>
				<verse number="3">उसके निज लोगों में से जो कोई भी तुम्‍हारे मध्‍य में निवास कर रहे हैं, उनके साथ परमेश्‍वर हो। वे यहूदा प्रदेश के यरूशलेम नगर में जाएं, और इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर के भवन का पुनर्निमाण करें−यही परमेश्‍वर है, और यह यरूशलेम में निवास करता है।</verse>
				<verse number="4">इस्राएली कौम के बचे हुए लोग, जहां-जहां निवास करते हैं, वहां रहने वाले अन्‍य जाति के लोगों का भी सहयोग प्राप्‍त करेंगे। उस स्‍थान के निवासी चांदी, सोना, माल-असबाब और पशुओं से उनकी सहायता करेंगे। इनके अतिरिक्‍त वे स्‍वेच्‍छा से परमेश्‍वर के भवन के लिए, जो यरूशलेम में है, भेंट चढ़ाएंगे।’</verse>
				<verse number="5">यहूदा और बिन्‍यामिन पितृ-कुलों के मुखिया, लेवी कुल के पुरोहित और उप-पुरोहित तथा वे सब लोग यहूदा प्रदेश जाने के लिए तैयार हुए जिनके हृदय को प्रभु परमेश्‍वर ने यरूशलेम नगर में स्‍थित अपने भवन के पुनर्निर्माण के लिए उत्‍प्रेरित किया था।</verse>
				<verse number="6">उनके पड़ोसियों ने चांदी के पात्रों, सोना, माल-असबाब, पशु और कीमती वस्‍तुओं से उनकी सहायता की। इनके अतिरिक्‍त उन्‍होंने स्‍वेच्‍छा से भेंट भी चढ़ाई।</verse>
				<verse number="7">सम्राट कुस्रू ने उन पवित्र पात्रों को निकाला, जिनको राजा नबूकदनेस्‍सर यरूशलेम के प्रभु-भवन से लूटकर ले गया था, और उनको अपने देवताओं के मन्‍दिर में रख दिया था।</verse>
				<verse number="8">उनको सम्राट कुस्रू ने खजांची मित्रदात के हाथ से निकलवाया। मित्रदात ने उनको गिनकर यहूदा प्रदेश के नेता शेशबस्‍सर को सौंप दिया।</verse>
				<verse number="9">उनकी संख्‍या इस प्रकार थी: सोने के तीस परात, चांदी के एक हजार परात, उन्‍तीस छुरी,</verse>
				<verse number="10">सोने के तीस कटोरे, मध्‍यम आकार के चांदी के चार सौ दस कटोरे तथा अन्‍य प्रकार के एक हजार पात्र।</verse>
				<verse number="11">सोने-चांदी के सब पात्रों की संख्‍या पांच हजार चार सौ थी। जब निष्‍कासित यहूदी बेबीलोन देश से यरूशलेम को लौटे, तब यहूदियों का नेता शेशबस्‍सर उन पात्रों को लाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">जिन यहूदियों को बेबीलोन देश का राजा नबूकदनेस्‍सर बन्‍दी बनाकर बेबीलोन ले गया था, उन में से साम्राज्‍य के अधीन यहूदा प्रदेश के ये लोग निष्‍कासन-मुक्‍त हो स्‍वदेश लौटे। वे यरूशलेम तथा यहूदा प्रदेश के अपने-अपने नगर को गए।</verse>
				<verse number="2">जरूब्‍बाबेल, येशुअ, नहेम्‍याह, सरायाह, रेलायाह, मोरदकय, बिलशान, मिस्‍पार, बिग्‍वई, रहूम और बानाह ने उनका नेतृत्‍व किया। इस्राएली कौम में गोत्र के अनुसार लौटने वाले पुरुषों की संख्‍या इस प्रकार थी:</verse>
				<verse number="3">परओश के वंशज दो हजार एक सौ बहत्तर,</verse>
				<verse number="4">शपत्‍याह के वंशज तीन सौ बहत्तर,</verse>
				<verse number="5">आरह के वंशज सात सौ पचहत्तर,</verse>
				<verse number="6">पहत-मोआब के पुत्र येशुअ और योआब के वंशज दो हजार आठ सौ बारह,</verse>
				<verse number="7">एलाम के वंशज बारह सौ चौवन,</verse>
				<verse number="8">जत्तू के वंशज नौ सौ पैंतालीस,</verse>
				<verse number="9">जक्‍कई के वंशज सात सौ साठ,</verse>
				<verse number="10">बानी के वंशज छ: सौ बयालीस,</verse>
				<verse number="11">बेबई के वंशज छ: सौ तेईस,</verse>
				<verse number="12">अजगाद के वंशज बारह सौ बाईस,</verse>
				<verse number="13">अदोनीकाम के वंशज छ: सौ छियासठ,</verse>
				<verse number="14">बिग्‍वई के वंशज दो हजार छप्‍पन,</verse>
				<verse number="15">आदीन के वंशज चार सौ चौवन,</verse>
				<verse number="16">हिजकियाह अर्थात् आतेर के वंशज अट्ठानबे,</verse>
				<verse number="17">बेसई के वंशज तीन सौ तेईस,</verse>
				<verse number="18">योरा के वंशज एक सौ बारह,</verse>
				<verse number="19">हाशूम के वंशज दो सौ तेईस,</verse>
				<verse number="20">गिब्‍बार के वंशज पंचानबे,</verse>
				<verse number="21">बेतलेहम नगर के रहने वाले एक सौ तेईस,</verse>
				<verse number="22">नत्तोपा नगर के पुरुष छप्‍पन,</verse>
				<verse number="23">अनातोत नगर के पुरुष एक सौ अट्ठाईस,</verse>
				<verse number="24">अजमावेत के रहने वाले बयालीस,</verse>
				<verse number="25">किर्यत-यआरीम, कपीरा और बेअरोत नगरों के रहने वाले सात सौ तैंतालीस,</verse>
				<verse number="26">रामाह और गेबा नगरों के रहने वाले छ: सौ इक्‍कीस,</verse>
				<verse number="27">मिकमास नगर के पुरुष एक सौ बाईस,</verse>
				<verse number="28">बेतएल और ऐ नगरों के पुरुष दो सौ तेईस,</verse>
				<verse number="29">नबो नगर के रहने वाले बावन,</verse>
				<verse number="30">मग्‍बीस नगर के रहने वाले एक सौ छप्‍पन,</verse>
				<verse number="31">दूसरे एलाम नगर के रहने वाले बारह सौ चौवन,</verse>
				<verse number="32">हारीम नगर के रहने वाले तीन सौ बीस,</verse>
				<verse number="33">लोद, हादीद और ओनो नगरों के रहने वाले सात सौ पचीस,</verse>
				<verse number="34">यरीहो नगर के रहने वाले तीन सौ पैंतालीस,</verse>
				<verse number="35">सनाआ नगर के रहने वाले तीन हजार छ: सौ तीस।</verse>
				<verse number="36">पुरोहित: येशुअ के घराने के यदायाह के वंशज नौ सौ तिहत्तर,</verse>
				<verse number="37">इम्‍मेर के वंशज एक हजार बावन,</verse>
				<verse number="38">पशहूर के वंशज बारह सौ सैंतालीस,</verse>
				<verse number="39">हरीम के वंशज एक हजार सत्रह।</verse>
				<verse number="40">उपपुरोहित: येशुअ और कदमीएल के वंशज, अर्थात् होदव्‍याह के वंशज, चौहत्तर।</verse>
				<verse number="41">मन्‍दिर के गायक: आसाफ के वंशज एक सौ अट्ठाईस।</verse>
				<verse number="42">मन्‍दिर के द्वारपाल: शल्‍लूम, आतेर, तल्‍मोन, अक्‍कूब, हतीता और शोबई के वंशज एक सौ उनतालीस।</verse>
				<verse number="43">मन्‍दिर के सेवक: सीहा, हसूपा, तब्‍बाओत, केरोस, सीअहा, पादोन, लबाना, हगबा, अक्‍कूब, हागाब, शमलई, हानान, गिद्देल, गहर, रायाह, रसीन, नकोदा, गज्‍जाम, उज्‍जा, पासेह, बेसई, अस्‍ना, मूनीम, नपीसीम, बकबूक, हकूपा, हर्हूर, बसलूत, महीदा, हर्शा, बर्कोस, सीसरा, तेमह, नसीह और हतीपा के वंशज थे।</verse>
				<verse number="44">सुलेमान के राजकीय नौकर-चाकरों के वंशज: सोतई, हस्‍सोपेरेत, परूदा, याला, दर्कोन, गिद्देल, शपत्‍याह, हत्तील, पोकरेत-हसबायीम, और आमी के वंशज थे।</verse>
				<verse number="45">इस प्रकार मन्‍दिर के सेवकों की और सुलेमान के राजकीय नौकर-चाकरों के वंशजों की संख्‍या तीन सौ बानबे थी।</verse>
				<verse number="46">ये पुरुष तेल-मेलह, तेल-हर्शा, करूब, अद्दान और इम्‍मेर नगरों से आए थे, पर वे अपने पितृकुलों अथवा पूर्वजों के नाम न बता सके कि वे इस्राएली कौम के हैं:</verse>
				<verse number="47">दलायाह, तोबियाह और नकोदा के वंशज। ये सब मिलकर छ: सौ बावन थे।</verse>
				<verse number="48">ये पुरोहितों के वंशज थे: हबायाह, हक्‍कोस और बर्जिल्‍लई के वंशज (बर्जिल्‍लई ने गिलआद नगर के निवासी बर्जिल्‍लई की पुत्री से विवाह किया था, और उसका नाम अपना लिया था)।</verse>
				<verse number="49">इन लोगों ने वंशावली के सूचीपत्र में अपना-अपना नाम ढूंढ़ा, पर वह न मिला। अत: उन्‍हें अशुद्ध घोषित किया गया, और वे पुरोहित-पद से हटा दिए गए।</verse>
				<verse number="50">राज्‍यपाल ने उनसे कहा, “जब तक पुरोहित ऊरीम और तुम्‍मीम के माध्‍यम से परमेश्‍वर की इच्‍छा न जान ले, तब तक आप लोग मन्‍दिर का परम पवित्र भोजन नहीं खाएंगे।’</verse>
				<verse number="51">समस्‍त इस्राएली जनसमुदाय की संख्‍या बयालीस हजार तीन सौ साठ थी।</verse>
				<verse number="52">इनके अतिरिक्‍त उनके नौकर-चाकरों की संख्‍या सात हजार तीन सौ सैंतीस तथा मन्‍दिर के गायक-गायिकाओं की संख्‍या दो सौ थी।</verse>
				<verse number="53">उनके पास सात सौ छत्तीस घोड़े, दो सौ पैंतीस खच्‍चर,</verse>
				<verse number="54">चार सौ पैंतीस ऊंट, और छ: हजार सात सौ बीस गधे थे।</verse>
				<verse number="55">इस्राएली पितृकुलों के मुखिया प्रभु के भवन में आए, जो यरूशलेम में है। उन्‍होंने परमेश्‍वर के भवन का उसके पूर्व स्‍थान में निर्माण करने के लिए स्‍वेच्‍छा से भेंट चढ़ाई।</verse>
				<verse number="56">उन्‍होंने अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार इकसठ हजार स्‍वर्ण-मुद्राएं, पांच हजार चान्‍दी के सिक्‍के और पुरोहितों के लिए एक सौ पोशाकें भवन के कोष में दीं।</verse>
				<verse number="57">पुरोहित, उपपुरोहित और अन्‍य कुछ लोग यरूशलेम नगर और उसके आस-पास के इलाके में रहने लगे। मन्‍दिर के गायक, द्वारपाल और सेवक अपनी-अपनी बस्‍ती में बस गए। इस प्रकार सब इस्राएली अपने-अपने नगरों में रहने लगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">कुलपति इस्राएल के वंशज अपने-अपने नगर में बस चुके थे। जब सातवां महीना आया तब सब इस्राएली संगठित होकर यरूशलेम में एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="2">उस समय येशुअ बेन-योसादाक अपने सहयोगी पुरोहितों के साथ तथा जरूब्‍बाबेल बेन-शालतिएल अपने भाई-बन्‍धुओं के साथ तैयार हुए। उन्‍होंने परमेश्‍वर के भक्‍त-जन मूसा की व्‍यवस्‍था के अनुसार वेदी पर अग्‍नि-बलि चढ़ाने के लिए इस्राएल के परमेश्‍वर की वेदी बनाई।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने वेदी को उसी स्‍थान पर तैयार किया जहां वह पहले थी। वे इस देश में निवास करने वाले सामरी लोगों से डरते थे। वे प्रात: और सन्‍ध्‍या समय वेदी पर प्रभु को अग्‍नि-बलि चढ़ाने लगे।</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने व्‍यवस्‍था के अनुसार मण्‍डपों का पर्व मनाया और, नित्‍य, प्रतिदिन के लिए निर्धारित अग्‍नि-बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="5">इसके पश्‍चात् वे निरन्‍तर अग्‍नि-बलि, नवचन्‍द्र पर्व की बलि, निर्धारित प्रभु-पर्वों पर चढ़ाई जाने वाली बलि, और प्रभु को स्‍वेच्‍छा से चढ़ाई जाने वाली बलि अर्पित करने लगे।</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने सातवें महीने के प्रथम दिन से प्रभु को अग्‍नि-बलि चढ़ाना आरम्‍भ किया; पर प्रभु के मन्‍दिर की नींव अब तक नहीं डाली गई थी।</verse>
				<verse number="7">अत: उन्‍होंने शिल्‍पकारों और बढ़इयों को रुपया दिया। उन्‍होंने सीदोन तथा सोर देश के निवासियों को खाने-पीने की सामग्री और तेल दिया ताकि वे देवदार की लकड़ी को लबानोन देश से समुद्रतट तक, याफा नगर तक पहुंचा दें, जैसा फारस के सम्राट कुस्रू ने उन्‍हें अधिकार प्रदान किया था।</verse>
				<verse number="8">यरूशलेम में परमेश्‍वर के भवन में वापस लौटने के दूसरे वर्ष के दूसरे महीने में जरूब्‍बाबेल बेन-शालतीएल तथा येशुअ बेन-योसादाक ने अपने भाई-बन्‍धुओं, सहयोगी पुरोहितों, उपपुरोहितों और उन सब इस्राएलियों के साथ, जो निष्‍कासन से यरूशलेम वापस आए थे, भवन के पुनर्निर्माण का कार्य आरम्‍भ किया। उन्‍होंने बीस वर्ष से अधिक आयु के लेवीय उपपुरोहितों को प्रभु-भवन के निरीक्षण-कार्य का दायित्‍व सौंपा।</verse>
				<verse number="9">येशुअ, उसके पुत्र और भाई-बन्‍धु तथा कदमीएल और उसके पुत्र, जो यहूदा कुल के वंशज थे, ये सब परमेश्‍वर के भवन में कार्य करने वाले मजदूरों के कामों का निरीक्षण करते थे। उनके साथ हेनादाद के वंशज और उप-पुरोहित भी थे, जो उनके भाई-बन्‍धु और सन्‍तान थे।</verse>
				<verse number="10">जब कारीगरों ने प्रभु के मन्‍दिर की नींव डाली, तब पुरोहित अपने पुरोहितीय परिधान पहिनकर तथा हाथ में तुरहियां लेकर आए। उनके साथ आसाफ के वंशज उपपुरोहित झांझ लेकर आए। तब उन्‍होंने इस्राएल देश के राजा दाऊद के निर्देशन के अनुसार प्रभु की स्‍तुति की।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने उत्तर-प्रत्‍युत्तर की पद्धति पर प्रभु को धन्‍यवाद देते हुए उसकी स्‍तुति में यह गीत गाया: ‘प्रभु भला है; वह इस्राएल पर सदा करुणा करता है।’ इन शब्‍दों में उन्‍होंने प्रभु की स्‍तुति की। उसी समय प्रभु के भवन की नींव डाली गई। तब उपस्‍थित लोगों ने उच्‍च-स्‍वर में जय-जयकार किया।</verse>
				<verse number="12">यद्यपि जब प्रभु के भवन की नींव डाली गई तब अनेक लोगों ने हर्ष से जय-जयकार किया था, तथापि उस समय अनेक पुरोहित, उपपुरोहित, पितृकुलों के मुखिया और वृद्ध लोग, जिन्‍होंने पुराना भवन देखा था, शोक से रो पड़े।</verse>
				<verse number="13">जय-जयकार और रोने का स्‍वर दोनों मिल गए। लोग अन्‍तर न जान सके कि यह रोने का स्‍वर है, अथवा जय-जयकार का; क्‍योंकि लोग अत्‍यन्‍त उच्‍च स्‍वर में जय-जयकार कर रहे थे तथा रो रहे थे। उनकी आवाज बहुत दूर तक सुनाई दे रही थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">जब यहूदा और बिन्‍यामिन कुलों के बैरी सामरियों ने सुना कि स्‍वदेश लौटे हुए निष्‍कासित लोग इस्राएली कौम के परमेश्‍वर, ‘प्रभु’ के लिए एक मन्‍दिर बना रहे हैं,</verse>
				<verse number="2">तब वे जरूब्‍बाबेल और पितृकुलों के मुखियों के पास गए, और उनसे निवेदन किया, ‘अपने साथ हमें भी मन्‍दिर बनाने दीजिए; क्‍योंकि हम भी आपके समान आपके परमेश्‍वर की आराधना करते हैं। हम असीरिया के राजा एसर्हद्दोन के समय से, जिसने हमें इस देश में बसाया है, आपके परमेश्‍वर को बलि चढ़ाते आ रहे हैं।’</verse>
				<verse number="3">जरूब्‍बाबेल, येशुअ तथा इस्राएली कौम के पितृकुलों के शेष मुखियों ने उनसे कहा, ‘अपने परमेश्‍वर के लिए भवन-निर्माण के कार्य में, हमें आपका सहयोग नहीं चाहिए। हम अकेले ही इस्राएली कौम के परमेश्‍वर, ‘प्रभु’ के लिए मन्‍दिर बनाएंगे जैसा हमें फारस के सम्राट, महाराज कुस्रू ने आदेश दिया है।’</verse>
				<verse number="4">तब उस देश के रहनेवाले सामरी लोग यहूदा प्रदेश की जनता को निर्माण-कार्य के प्रति निराश करने लगे। उन्‍होंने जनता को डराया-धमकाया भी।</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने जरूब्‍बाबेल, येशुअ तथा पितृकुलों के मुखियों के उद्देश्‍य को विफल करने के लिए फारस के क्षत्रपों को घूस दी। अत: फारस के सम्राट कुस्रू के शासन-काल में प्रभु का भवन पुन: निर्मित न हो सका, और फारस के सम्राट दारा के शासन-काल तक निर्माण-कार्य रुका रहा।</verse>
				<verse number="6">सम्राट क्षयर्ष के शासन-काल में, उसके सिंहासन-आरूढ़ होने पर, सामरियों ने यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम नगर के निवासियों के विरुद्ध एक अभियोग-पत्र लिखा।</verse>
				<verse number="7">फारस के सम्राट अर्तक्षत्र प्रथम के शासन-काल में बिशलाम, मित्रदात और ताबेल तथा उनके सहयोगियों ने राजा अर्तक्षत्र को अभियोग-पत्र लिखा। पत्र अरामी भाषा में था, और उसकी लिपि भी अरामी थी।</verse>
				<verse number="8">वस्‍तुत: यरूशलेम के विरुद्ध यह पत्र सम्राट अर्तक्षत्र को राजमंत्री रहूम ने लिखवाया था, और लिपिक शिमशई ने उसको लिखा था।</verse>
				<verse number="9">इनके अतिरिक्‍त अभियोग-पत्र लिखने में ये लोग भी सम्‍मिलित थे: न्‍यायाधीश, राजदूत, उच्‍चाधिकारी, फारसी नागरिक, एरेक देश के, बेबीलोन के और शूशन अर्थात् एलाम देश के रहनेवाले।</verse>
				<verse number="10">इनके अतिरिक्‍त अभियोग-पत्र लिखने में उन कौमों के लोग भी शामिल थे, जिनको महान् तथा गौरवशाली राजा ओस्‍नप्‍पर ने उनके देशों से निष्‍कासित कर सामरी प्रदेश के नगरों में तथा फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के शेष प्रदेशों में बसाया था।</verse>
				<verse number="11">जो अभियोग-पत्र भेजा गया, उसकी प्रतिलिपि यह है: ‘महाराज अर्तक्षत्र की सेवा में, फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के निवासी, आपके सेवक शुभकामनाएं भेज रहे हैं।</verse>
				<verse number="12">‘महाराज को यह मालूम हो कि जो यहूदी आपके देश से हमारी ओर आए थे, वे यरूशलेम नगर को चले गए हैं और वे उस विद्रोही तथा दुष्‍ट नगर का पुनर्निर्माण कर रहे हैं। वे नींवें खोद चुके हैं, और शहरपनाह की दीवारें खड़ी होने लगी हैं।</verse>
				<verse number="13">महाराज को मालूम हो कि यदि यह नगर पुन: निर्मित हो जाएगा और शहरपनाह की दीवारें फिर खड़ी हो जाएंगी, तो ये यहूदी महाराज को उपहार, कर और चुंगी न देंगे। इस से राजस्‍व की हानि होगी।</verse>
				<verse number="14">हम महाराज का नमक खाते हैं, और हम महाराज का अनादर होते हुए देख नहीं सकते। अत: हम महाराज को यह पत्र भेज रहे हैं, और आपको सूचित कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="15">आप अपने पूर्वजों के इतिहास-ग्रन्‍थों में इस नगर के विषय में खोजबीन कीजिए। तब आपको मालूम होगा कि यह नगर प्राचीन काल से ही विद्रोही रहा है। इसने सदा राजाओं और प्रदेशों को नुकसान पहुंचाया है। पुराने समय से ही इस नगर में बलवे होते आए हैं। इसी कारण यह नगर खंडहर कर दिया गया था।</verse>
				<verse number="16">हम महाराज को इस बात की चेतावनी दे रहे हैं कि यदि यह नगर पुन: निर्मित किया गया, और इसकी शहरपनाह की दीवारें फिर खड़ी की गईं, तो फरात नदी के पश्‍चिम का प्रदेश आपके हाथ से निकल जाएगा।’</verse>
				<verse number="17">सम्राट अर्तक्षत्र ने उनको यह उत्तर भेजा: ‘राजमंत्री रहूम, लिपिक शिमशई और सामरी प्रदेश में निवास करने वाले तुम्‍हारे सहयोगियों को, तथा फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के शेष प्रदेश में रहने वाली जनता को महाराज की ओर से आशीर्वाद।</verse>
				<verse number="18">‘जो पत्र तुमने मुझे भेजा था, वह स्‍पष्‍ट रूप से मुझे पढ़कर सुनाया गया।</verse>
				<verse number="19">मैंने राजाज्ञा प्रसारित की, और मेरे पूर्वजों के इतिहास-ग्रन्‍थों में यरूशलेम नगर के विषय में खोज-बीन की गई। तब इस बात का पता चला कि यह नगर प्राचीन काल से राजाओं के विरुद्ध विद्रोह करता आया है। इसमें सदा बलवा और विश्‍वासघात होते आए हैं।</verse>
				<verse number="20">यरूशलेम में शक्‍तिशाली राजा भी हुए हैं, जिन्‍होंने फरात नदी के समस्‍त पश्‍चिमी प्रदेश पर राज्‍य भी किया है। उनको उपहार, कर और चुंगी दी जाती थी।</verse>
				<verse number="21">अत: मैं यह आज्ञा देता हूँ कि ये लोग अपना निर्माण-कार्य अविलम्‍ब रोक दें, और जब तक मैं पुन: राजाज्ञा प्रसारित न करूं, इस नगर का पुन: निर्माण न किया जाए,</verse>
				<verse number="22">सावधान! इस मामले में कोई ढील न देना, और महाराज के हितों को क्षति पहुंचाने वाले कार्य को आगे न बढ़ने देना।’</verse>
				<verse number="23">जब सम्राट अर्तक्षत्र के पत्र की प्रतिलिपि रहूम, लिपिक शिमशई और उनके सहयोगियों को पढ़कर सुनाई गई, तब वे तुरन्‍त यरूशलेम के यहूदियों के पास गए, और उन्‍होंने बलपूर्वक और शक्‍ति प्रयोग से उनका निर्माण-कार्य रोक दिया।</verse>
				<verse number="24">इस प्रकार यरूशलेम में परमेश्‍वर के भवन का निर्माण-कार्य रुक गया और फारस के सम्राट दारा के शासन-काल के दूसरे वर्ष तक रुका रहा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">तब हग्‍गय और जकर्याह बेन-इद्दो नामक नबियों ने यरूशलेम और यहूदा प्रदेश के यहूदियों को इस्राएली कौम के परमेश्‍वर के नाम से, जो उनका प्रभु था, सन्‍देश दिया।</verse>
				<verse number="2">अत: जरूब्‍बाबेल बेन-शालतिएल और येशुअ बेन-योसादाक उत्‍साहित हुए और उन्‍होंने यरूशलेम में परमेश्‍वर के भवन को पुन: निर्मित करना आरम्‍भ किया। उनके साथ परमेश्‍वर के नबी थे। वे उनकी सहायता कर रहे थे।</verse>
				<verse number="3">उसी समय फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र का राज्‍यपाल तत्तनई, शत्तबोर्जनई तथा उनके सहयोगी उनके पास आए, और उनसे यों कहा, ‘किस की अनुमति से तुम यह मन्‍दिर और शहरपनाह बना रहे हो?’</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने उनसे यह भी पूछा, ‘यह मन्‍दिर बनाने वालों के नाम क्‍या-क्‍या हैं?’</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि यहूदी धर्म-वृद्धों पर थी, अत: राज्‍यपाल तत्तनई, शत्तबोर्जनई तथा उनके सहयोगियों ने यहूदियों को प्रभु का भवन बनाने से नहीं रोका। पर उन्‍होंने फारस के सम्राट को इस बात की सूचना दी। और दारा ने पत्र भेजकर उन्‍हें इस सम्‍बन्‍ध में उत्तर दिया।</verse>
				<verse number="6">फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के राज्‍यपाल तत्तनई, शत्तबोर्जनई तथा उस क्षेत्र के उसके सहयोगी राजदूतों ने सम्राट दारा को जो पत्र लिखा, उसकी प्रतिलिपि यह है।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने सम्राट दारा को प्रतिवेदन भेजा था, जिसमें यह लिखा था: ‘महाराज दारा का कुशल-मंगल हो!</verse>
				<verse number="8">‘महाराज को ज्ञात हो कि हम यहूदा प्रदेश और महान परमेश्‍वर के मन्‍दिर में गए थे। यह मन्‍दिर बड़े-बड़े पत्‍थरों से बन रहा है। उसकी शहरपनाह की दीवारों में इमारती लकड़ी की चुनाई की गई है। वे यह काम बड़ी मुस्‍तैदी से कर रहे हैं, और उनके हाथ से यह सफल भी हो रहा है।</verse>
				<verse number="9">हमने उन धर्म-वृद्धों से इस सम्‍बन्‍ध में पूछताछ की। हमने उनसे यह प्रश्‍न पूछा था: “किस की अनुमति से तुम यह मन्‍दिर और यह शहरपनाह बना रहे हो?”</verse>
				<verse number="10">हमने आपकी सूचना के लिए उनके नाम भी पूछे ताकि उनके नेताओं के नाम लिख सकें।</verse>
				<verse number="11">तब उन्‍होंने हमें यह उत्तर दिया, ‘हम आकाश और पृथ्‍वी के सृष्‍टिकर्ता परमेश्‍वर के सेवक हैं। यह भवन जिसको आज हम फिर बना रहे हैं, बहुत पहले बना था। इसको इस्राएल देश के एक महान राजा ने बनाकर तैयार किया था।</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु हमारे पूर्वजों ने स्‍वर्ग के परमेश्‍वर को अपने आचरण से क्रुद्ध किया, अत: उसने बेबीलोन देश के राजा, कसदी कौम के नबूकदनेस्‍सर के हाथ में उनको सौंप दिया। राजा नबूकदनेस्‍सर ने इस भवन को ध्‍वस्‍त कर दिया, और हमारे पूर्वजों को बन्‍दी बनाकर बेबीलोन देश ले गया।</verse>
				<verse number="13">बेबीलोन देश के सम्राट कुस्रू ने अपने शासन-काल के प्रथम वर्ष में राजाज्ञा प्रसारित की थी कि परमेश्‍वर का यह भवन पुन: निर्मित किया जाए।</verse>
				<verse number="14">सम्राट कुस्रू ने उन सोने-चांदी के पात्रों को बेबीलोन के मन्‍दिर से निकाला, जिनको राजा नबूकदनेस्‍सर यरूशलेम नगर में स्‍थित परमेश्‍वर के मन्‍दिर से लूटकर ले गया था, और उनको बेबीलोन के मन्‍दिर में रख दिया था। सम्राट ने उनको शेशबस्‍सर के हाथ में सौंप दिया, और शेशबस्‍सर को उसने राज्‍यपाल भी बनाया।</verse>
				<verse number="15">सम्राट कुस्रू ने राज्‍यपाल शेशबस्‍सर से कहा था, “इन पात्रों को ले जाओ, और इनको यरूशलेम के मन्‍दिर में रखो तथा परमेश्‍वर का भवन अपने पूर्व-स्‍थान पर पुन: बनाया जाए।”</verse>
				<verse number="16">‘अत: राज्‍यपाल शेशबस्‍सर यरूशलेम में आए, और उन्‍होंने यरूशलेम में परमेश्‍वर के भवन की नींव डाली। उस समय से अब तक उसका निर्माण हो रहा है; वह अभी पूरा तैयार नहीं हुआ है।</verse>
				<verse number="17">‘अत: यदि महाराज उचित समझें तो वहां बेबीलोन में राजकीय पुरा-लेखों में खोजबीन की जाए और यह देखा जाए कि क्‍या वास्‍तव में सम्राट कुस्रू ने यरूशलेम में परमेश्‍वर के भवन का पुनर्निर्माण करने की राजाज्ञा प्रसारित की थी। तत्‍पश्‍चात् महाराज इस मामले में अपनी इच्‍छा हमें सूचित करें।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">तब सम्राट दारा ने एक आज्ञा प्रसारित की। अत: बेबीलोन देश के पुरालेखागार में खोजबीन की गई, जहां प्राचीन दस्‍तावेज सुरक्षित रखे गए थे।</verse>
				<verse number="2">मादय प्रदेश की राजधानी एकबतना में एक कुण्‍डलपत्र मिला जिस पर यह लिखा था: ‘एक अभिलेख−</verse>
				<verse number="3">सम्राट कुस्रू ने अपने शासन-काल के प्रथम वर्ष में यरूशलेम नगर में स्‍थित परमेश्‍वर के भवन के सम्‍बन्‍ध में यह राजाज्ञा प्रसारित की: जहां बलि-पशु चढ़ाए जाते थे, जहां अग्‍नि-बलि लाई जाती थी, वहां, उसी स्‍थान पर भवन का पुनर्निर्माण किया जाए। उसकी ऊंचाई सत्ताईस मीटर होगी, और चौड़ाई सत्ताईस मीटर।</verse>
				<verse number="4">उसमें बड़े-बड़े पत्‍थरों की तीन परतें होंगी, और एक परत लकड़ी की होगी। निर्माण-कार्य का खर्चा सरकारी खजाने से दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="5">राजा नबूकदनेस्‍सर यरूशलेम नगर में स्‍थित परमेश्‍वर के भवन से स्‍वर्ण-पात्र निकाल कर बेबीलोन नगर ले गए थे। ये पात्र लौटा दिए जाएं और उन्‍हें यरूशलेम नगर के मन्‍दिर में वापस लाया जाए, और प्रत्‍येक पात्र को उसके उचित स्‍थान में रख दिया जाए। तुम्‍हें परमेश्‍वर के भवन में इन पात्रों को रखना होगा।’</verse>
				<verse number="6">अत: सम्राट दारा ने यह राजाज्ञा प्रसारित की: ‘फरात नदी के पश्‍चिम प्रदेश के राज्‍यपाल तत्तनई और शत्तबोर्जनई तथा तुम्‍हारे सहयोगी राजदूत जो तुम्‍हारे प्रदेश में हैं, यहूदियों से दूर रहें।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर के भवन के निर्माण-कार्य को चलने दो। यहूदियों के राज्‍यपाल तथा यहूदी समाज के धर्मवृद्धों को परमेश्‍वर के भवन को उसके पूर्व-स्‍थान पर बनाने दो।</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर का भवन पुन: बनाने वाले यहूदी समाज के धर्मवृद्धों के सम्‍बन्‍ध में मैं तुम्‍हें यह आदेश देता हूँ: भवन निर्माण-कार्य का पूरा व्‍यय फरात नदी के पश्‍चिम प्रदेश के राजस्‍व-कोष से, सरकारी खजाने से अविलम्‍ब दिया जाए।</verse>
				<verse number="9">इसके अतिरिक्‍त और भी आवश्‍यक वस्‍तुएं−जैसे स्‍वर्ग के परमेश्‍वर को चढ़ाई जाने वाली अग्‍नि-बलि के लिए बछड़े, मेढ़े और भेड़ें तथा यरूशलेम के पुरोहितों की मांग के अनुसार गेहूँ, नमक, अंगूर-रस और तेल उनको प्रतिदिन दिए जाएं। इस कार्य में एक दिन की भी भूल-चूक न हो,</verse>
				<verse number="10">ताकि पुरोहित नियमित रूप से स्‍वर्ग के परमेश्‍वर को सुगंधित बलि चढ़ा सकें, और मेरे तथा मेरे राजकुमारों के जीवन के लिए प्रार्थना कर सकें।</verse>
				<verse number="11">‘मैं यह राजाज्ञा भी प्रसारित करता हूँ: जो व्यक्‍ति मेरी इस आज्ञा का उल्‍लंघन करेगा, उसके घर की छत से एक बल्‍ली निकाल कर उसके पेट में भोंकी जाएगी, और उसके घर को मलवों का ढेर बना दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="12">परमेश्‍वर, जिसने अपने नाम को वहां प्रतिष्‍ठित किया है, उस राजा को, उस कौम को तहस-नहस कर दे जो मेरी आज्ञा को बदलेगा, अथवा यरूशलेम में स्‍थित परमेश्‍वर के भवन को नष्‍ट करने के लिए उसकी ओर हाथ बढ़ाएगा। मैं-दारा यह राजाज्ञा प्रसारित करता हूं। इसका पूरी तरह पालन किया जाए!’</verse>
				<verse number="13">तब फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के राज्‍यपाल तत्तनई और शत्तबोर्जनई तथा उनके सहयोगियों ने सम्राट दारा की आज्ञा का पूर्ण पालन किया। उन्‍होंने वैसा ही किया जैसा सम्राट दारा ने उन्‍हें लिखित आदेश भेजा था।</verse>
				<verse number="14">नबी हग्‍गय तथा जकर्याह बेन-इद्दो की उत्‍साहवर्धक नबूवत से प्रेरणा प्राप्‍त कर यहूदी समाज के धर्मवृद्धों ने प्रभु का भवन बनाया, और यों वे अपने कार्य में सफल हुए। उन्‍होंने इस्राएली कौम के परमेश्‍वर की आज्ञा से तथा फारस देश के सम्राट कुस्रू, दारा और अर्तक्षत्र के आदेशों के अनुसार प्रभु के भवन का निर्माण-कार्य पूरा किया।</verse>
				<verse number="15">यह भवन सम्राट दारा के राज्‍य-काल के छठे वर्ष के अदार महीने के तीसरे दिन बनकर तैयार हुआ।</verse>
				<verse number="16">तब इस्राएलियों, पुरोहितों, उपपुरोहितों और निष्‍कासन से लौटे हुए सब लोगों ने परमेश्‍वर के भवन का प्रतिष्‍ठापन- पर्व आनन्‍द-उल्‍लास से मनाया।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने इस प्रतिष्‍ठापन-पर्व पर परमेश्‍वर को एक सौ बछड़े, दो सौ मेढ़े, चार सौ मेमने चढ़ाए। इनके अतिरिक्‍त उन्‍होंने पाप-बलि में इस्राएली कौम के बारह कुलों की संख्‍या के अनुरूप बारह बकरे भी चढ़ाए।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने यरूशलेम में निर्मित परमेश्‍वर के भवन में आराधना-कार्य सम्‍पन्न करने के लिए पुरोहितों की पारी और उपपुरोहितों के दल की व्‍यवस्‍था की, जैसा मूसा के ग्रन्‍थ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="19">निष्‍कासन से लौटे हुए यहूदियों ने प्रथम महीने के चौदहवें दिन पास्‍का (फसह) पर्व मनाया।</verse>
				<verse number="20">पुरोहितों ने उपपुरोहितों के साथ स्‍वयं को शुद्ध किया। वे सब के सब शुद्ध थे। अत: उन्‍होंने अपने लिए, अपने सहयोगी पुरोहितों के लिए तथा निष्‍कासन से लौटे हुए इस्राएलियों के लिए पास्‍का-पर्व का मेमना बलि किया।</verse>
				<verse number="21">तब निष्‍कासन से लौटे हुए इस्राएलियों ने उसका मांस खाया। उनके साथ उन लोगों ने भी खाया, जिन्‍होंने इस्राएली कौम के परमेश्‍वर ‘प्रभु’ की आराधना करने के लिए उस देश की जातियों की अशुद्धता से स्‍वयं को बचा कर रखा था।</verse>
				<verse number="22">उन्‍होंने सात दिन तक बेखमीर रोटी का पर्व आनन्‍द-उल्‍लास से मनाया; क्‍योंकि प्रभु ने उन्‍हें आनंदित किया था, और असीरिया के सम्राट का हृदय उनकी ओर उन्‍मुख किया था। असीरिया के सम्राट ने इस्राएली कौम के परमेश्‍वर के भवन के निर्माण में उनकी सहायता की थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">इन घटनाओं के पश्‍चात् फारस के सम्राट अर्तक्षत्र के शासन-काल में एज्रा नामक व्यक्‍ति बेबीलोन देश से यरूशलेम नगर को गया। एज्रा की वंशावली इस प्रकार है: वह सरायाह का पुत्र और अजर्याह का पौत्र था। अजर्याह हिल्‍कियाह का पुत्र था, और</verse>
				<verse number="2">हिल्‍कियाह शल्‍लूम का, और शल्‍लूम सादोक का पुत्र था। सादोक का पिता अहीतूब था, और</verse>
				<verse number="3">अहीतूब का पिता अमर्याह, अमर्याह का पिता अजर्याह, और अजर्याह का पिता मरायोत था।</verse>
				<verse number="4">मरायोत जरह्याह का पुत्र था, और जरह्याह ऊज्‍जी का पुत्र था, और ऊज्‍जी बुक्‍की का,</verse>
				<verse number="5">बुक्‍की अबीशू का, अबीशू पीनहास का, और पीनहास एलआजर का, और एलआजर महापुरोहित हारून का पुत्र था।</verse>
				<verse number="6">एज्रा एक शास्‍त्री था। वह मूसा की व्‍यवस्‍था का विशेषज्ञ था, जो इस्राएली कौम के प्रभु परमेश्‍वर ने प्रदान की थी। उसने सम्राट से जो मांगा, वह सब सम्राट ने उसको प्रदान किया; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि उस पर थी।</verse>
				<verse number="7">एज्रा के अतिरिक्‍त कुछ इस्राएली, कुछ पुरोहित और उप-पुरोहित, गायक, द्वारपाल और मन्‍दिर-सेवक भी सम्राट अर्तक्षत्र के राज्‍य-काल के सातवें वर्ष में बेबीलोन से यरूशलेम नगर को गए।</verse>
				<verse number="8">उसी वर्ष के पांचवें महीने में एज्रा यरूशलेम नगर में पहुंचा।</verse>
				<verse number="9">उसने उस वर्ष के पहले महीने की पहली तारीख को बेबीलोन से प्रस्‍थान किया था, और वह पांचवें महीने की पहली तारीख को यरूशलेम नगर पहुंचा था; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि उस पर थी।</verse>
				<verse number="10">एज्रा ने प्रभु की व्‍यवस्‍था के अध्‍ययन में मन लगाया था। वह उसके अनुसार आचरण भी करता था। वह इस्राएलियों को प्रभु की संविधियां और न्‍याय-सिद्धान्‍त सिखाता था।</verse>
				<verse number="11">यह सम्राट अर्तक्षत्र के पत्र की प्रतिलिपि है। यह पत्र उसने एज्रा को दिया था। एज्रा पुरोहित और शास्‍त्री था। जो आज्ञाएं और संविधियां प्रभु ने इस्राएली कौम को दी थीं, वह उनका पंडित था।</verse>
				<verse number="12">पत्र इस प्रकार था: ‘महाराजाधिराज अर्तक्षत्र का पत्र स्‍वर्ग के परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था के शास्‍त्री और पुरोहित एज्रा के नाम।</verse>
				<verse number="13">मैं यह राजाज्ञा प्रसारित करता हूँ: यदि मेरे राज्‍य के कोई भी इस्राएली व्यक्‍ति, पुरोहित और उप-पुरोहित स्‍वेच्‍छा से यरूशलेम जाना चाहेंगे, तो वे तुम्‍हारे साथ जा सकते हैं।</verse>
				<verse number="14">तुम्‍हें महाराज और उनके सात मंत्रियों की ओर से यहूदा प्रदेश और यरूशलेम नगर में भेजा जा रहा है, ताकि तुम अपने परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था के अनुसार, जिसके तुम विशेषज्ञ हो, वहां की स्‍थिति की जांच-पड़ताल कर सको।</verse>
				<verse number="15">इसके अतिरिक्‍त जो सोना और चांदी महाराज और उनके मंत्रीमण्‍डल ने यरूशलेम में निवास करनेवाले इस्राएली कौम के परमेश्‍वर को स्‍वेच्‍छा से चढ़ाई है, उसको ले जा सकोगे।</verse>
				<verse number="16">तुम उस सोना-चांदी को भी ले जा सकोगे, जो तुम बेबीलोन प्रदेश में प्राप्‍त करोगे। इस्राएली लोग और पुरोहित मन्नत के रूप में स्‍वेच्‍छा से परमेश्‍वर के भवन के लिए, जो यरूशलेम में है, भेंट चढ़ाएंगे। तुम उनको भी ले जा सकते हो।</verse>
				<verse number="17">इस धन से तुम निष्‍ठापूर्वक बछड़े, मेढ़े और मेमने खरीदना, और इनके साथ चढ़ाने के लिए अन्नबलि और पेयबलि की सामग्री भी खरीदना। तत्‍पश्‍चात् तुम यरूशलेम में स्‍थित परमेश्‍वर के भवन की वेदी पर उनको अर्पित करना।</verse>
				<verse number="18">शेष सोना और चांदी का उपयोग, जैसा तुम्‍हें और तुम्‍हारे जाति-भाइयों को उचित लगे, अपने परमेश्‍वर की इच्‍छा के अनुसार कर सकते हो।</verse>
				<verse number="19">‘तुम्‍हारे परमेश्‍वर के भवन में उपयोग के लिए पात्र दिए गए हैं। तुम उनको यरूशलेम के परमेश्‍वर के सम्‍मुख सौंप देना।</verse>
				<verse number="20">इनके अतिरिक्‍त परमेश्‍वर के भवन के लिए जो तुम्‍हें आवश्‍यक प्रतीत हो, वह भी दे देना और उसका व्‍यय राजकोष से ले लेना।</verse>
				<verse number="21">‘मैं−सम्राट अर्तक्षत्र−फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के सब खजांचियों को यह आदेश देता हूं: स्‍वर्ग के परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था के शास्‍त्री और पुरोहित एज्रा जो कुछ तुमसे मांगेंगे, वह पूर्णत: उन्‍हें दिया जाये।</verse>
				<verse number="22">वह इस सीमा तक मांग सकते हैं: साढ़े तीन हजार किलो चांदी, दस हजार किलो गेहूँ, साढ़े चार हजार लिटर अंगूर-रस, साढ़े चार हजार लिटर तेल, और असीमित मात्रा में नमक।</verse>
				<verse number="23">इनके अतिरिक्‍त स्‍वर्ग के परमेश्‍वर ने अपने भवन की आवश्‍यकताओं के सम्‍बन्‍ध में जो भी आज्ञा दी है, वह स्‍वर्ग के परमेश्‍वर के भवन के लिए अवश्‍य पूर्णत: पूरी की जाए। ऐसा न हो कि उसका क्रोध सम्राट के राज्‍य और उसके राजपुत्रों पर भड़क उठे।</verse>
				<verse number="24">‘हम तुम्‍हें यह भी सूचित करते हैं कि परमेश्‍वर के भवन के किसी भी पुरोहित, उप-पुरोहित, गायक, द्वारपाल, सेवक तथा अन्‍य नौकर-चाकरों पर किसी भी प्रकार का कर न लगाया जाये, और न ही उनसे राजकीय उपहार या चुंगी ली जाए।</verse>
				<verse number="25">‘और तुम एज्रा, तुम्‍हें परमेश्‍वर ने बुद्धि प्रदान की है। तुम इसी बुद्धि के अनुसार न्‍यायाधीश और सचिव नियुक्‍त करना। ये व्यक्‍ति तुम्‍हारे परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था के जानकार होने चाहिए। यदि ये उसको नहीं जानते होंगे, तो तुम उनको सिखाना; क्‍योंकि ये फरात नदी के पश्‍चिम समस्‍त प्रदेश में रहने वाले लोगों के शासक होंगे।</verse>
				<verse number="26">जो व्यक्‍ति तुम्‍हारे परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था तथा सम्राट के कानून का उल्‍लंघन करेगा, उसे कठोर दण्‍ड दिया जाएगा; उसे मृत्‍यु-दण्‍ड, अथवा देश-निष्‍कासन, अथवा सम्‍पत्ति की जब्‍ती, अथवा कैद की सजा दी जाएगी।’</verse>
				<verse number="27">हे हमारे पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर, तू धन्‍य है! तूने यरूशलेम में स्‍थित अपने इस भवन की साज-सज्‍जा के लिए सम्राट के हृदय में इच्‍छा उत्‍पन्न की।</verse>
				<verse number="28">प्रभु, तूने सम्राट और उसकी मंत्री-परिषद के समक्ष, सम्राट के शक्‍तिशाली अधिकारियों के सम्‍मुख मुझ पर करुणा की वर्षा की। मुझे बल प्राप्‍त हुआ, क्‍योंकि, हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर, तेरा वरदहस्‍त मुझ पर था। तेरी ही कृपा से मैं अपने साथ यरूशलेम जाने के लिए इस्राएली जाति के प्रमुख व्यक्‍तियों को एकत्र कर सका।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">सम्राट अर्तक्षत्र के शासन-काल में मेरे साथ बेबीलोन देश से यरूशलेम नगर जाने वाले इस्राएलियों की तथा उनके पितृकुलों के मुखियों की वंशावली इस प्रकार है:</verse>
				<verse number="2">पीनहास के वंश में से गेर्शोम, ईतामार के वंश में से दानिएल, दाऊद के वंश में से हत्तूस</verse>
				<verse number="3">जो शकन्‍याह का पौत्र था। परओश के वंश में से जकर्याह। उसके साथ पंजीकृत डेढ़ सौ पुरुष थे।</verse>
				<verse number="4">पहत-मोआब के वंश में से एल्‍यहोनई बेन-जरह्याह। उसके साथ दो सौ पुरुष।</verse>
				<verse number="5">सत्तू के वंश में से शकन्‍याह बेन-यहजीएल। उसके साथ तीन सौ पुरुष थे।</verse>
				<verse number="6">आदीन के वंश में से एबेद बेन-योनातान। उसके साथ पचास पुरुष थे।</verse>
				<verse number="7">एलाम के वंश में से यशायाह बेन-अतल्‍याह। उसके साथ सत्तर पुरुष थे।</verse>
				<verse number="8">शपत्‍याह के वंश में से जबद्याह बेन-मीखाएल। उसके साथ अस्‍सी पुरुष थे।</verse>
				<verse number="9">योआब के वंश में से ओबद्याह बेन-यहीएल। उसके साथ दो सौ अठारह पुरुष थे।</verse>
				<verse number="10">बानी के वंश में से शलोमीत बेन-योसिप्‍याह। उसके साथ एक सौ साठ पुरुष थे।</verse>
				<verse number="11">बेबई के वंश में से जकर्याह बेन-बेबई। उसके साथ अट्ठाईस पुरुष थे।</verse>
				<verse number="12">अजगाद के वंश में से योहानान बेन-हक्‍कातान। उसके साथ एक सौ दस पुरुष थे।</verse>
				<verse number="13">अदोनीकाम के वंश में से ये पुरुष बाद में गए थे: एलीपेलेत, यीएल और समायाह। इनके साथ साठ पुरुष थे।</verse>
				<verse number="14">बिग्‍वई के वंश में से ऊतई और जक्‍कूर। उनके साथ सत्तर पुरुष थे।</verse>
				<verse number="15">मैंने इनको अहवा नगर जानेवाली नहर के तट पर एकत्र किया। हम वहां तीन दिन तक ठहरे रहे। जब मैंने लोगों तथा पुरोहितों का निरीक्षण किया, तब मुझे लेवी वंश का एक भी उप-पुरोहित नहीं मिला।</verse>
				<verse number="16">अत: मैंने एलीएजेर, अरीएल, शमायाह, एलनातान, यारीब, एलनातान, नातान, जकर्याह, और मशुल्‍लाम नामक प्रमुख व्यक्‍तियों को तथा योयारीब और एलनातान नामक विद्वानों को बुलाया।</verse>
				<verse number="17">मैंने उन्‍हें कासिप्‍या नगर में इद्दो नामक मुखिया के पास भेजा। मैंने उन्‍हें समझाया कि वे इद्दो से तथा कासिप्‍या नगर में रहने वाले उसके भाई-बंधुओं से, जो मंदिर-सेवक थे, यह निवेदन करें कि ‘आप हमें परमेश्‍वर के भवन के लिए परिचारक भेजिए।’</verse>
				<verse number="18">परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि हम पर थी। अत: वे हमारे पास शेरेब्‍याह, हशब्‍याह और यशायाह को ले आए। शेरेब्‍याह एक बुद्धिमान पुरुष था। वह इस्राएल के परपोते और लेवी के पोते महली के वंश में से था। उसके साथ उसके पुत्र और जाति-भाई थे। ये सब अठारह पुरुष थे। यशायाह मरारी के वंश में से था। उसके साथ उसके पुत्र और जाति-भाई थे। ये सब बीस पुरुष थे।</verse>
				<verse number="19"></verse>
				<verse number="20">इनके अतिरिक्‍त वे मन्‍दिर की सेवा के लिए दो सौ बीस परिचारक ले आए। इन परिचारकों की प्रथा दाऊद तथा उसके उच्‍च पदाधिकारियों ने लेवी वंश के उप-पुरोहितों की सेवा-सहायता के लिए आरम्‍भ की थी। इन सब के नाम लिखे हुए थे।</verse>
				<verse number="21">तब मैंने अहवा नदी के तट पर सामूहिक उपवास की घोषणा की ताकि हम परमेश्‍वर के सम्‍मुख विनम्र बनें, और उससे स्‍वयं की, अपने बच्‍चों की तथा सम्‍पत्ति की रक्षा के लिए निर्विघ्‍न यात्रा की मांग करें।</verse>
				<verse number="22">यात्रा के दौरान शत्रुओं से अपनी रक्षा के लिए सम्राट से सिपाहियों का दल और घुड़सवार मांगना मुझे अच्‍छा नहीं लगा; क्‍योंकि हमने सम्राट से यह कहा था, ‘परमेश्‍वर का वरदहस्‍त उसके भक्‍तों पर रहता है, पर उसका क्रोध उन लोगों पर भड़क उठता है, जो उसको छोड़ देते हैं।’</verse>
				<verse number="23">अत: हमने सामूहिक उपवास किया, और यात्रा में सुरक्षा के लिए परमेश्‍वर से प्रार्थना की, और उसने हमारी प्रार्थना सुनी।</verse>
				<verse number="24">मैंने प्रमुख पुरोहितों में से बारह पुरोहित चुने: शेरेब्‍याह, हशब्‍याह, और उनके दस जाति-भाई।</verse>
				<verse number="25">तब मैंने उनके सम्‍मुख चान्‍दी, सोना, पात्र, तथा सम्राट और उनके मंत्री-परिषद, सामन्‍तों और इस्राएली जनता द्वारा परमेश्‍वर के भवन के लिए चढ़ाई गई भेंटों को</verse>
				<verse number="26">तौलकर उन्‍हें उन बारह पुरोहितों के हाथ में सौंप दिया: बाईस हजार किलो चान्‍दी, साढ़े तीन हजार किलो चान्‍दी के पात्र,</verse>
				<verse number="27">साढ़े तीन हजार किलो सोना, हजार स्‍वर्ण-मुद्राओं के मूल्‍य के बीस कटोरे, और सोने के समान ही कीमती एवं चमकने वाले पीतल के दो पात्र।</verse>
				<verse number="28">मैंने उनसे यह कहा, ‘तुम प्रभु के लिए पवित्र हो। ये पात्र भी पवित्र हैं। यह सोना और चान्‍दी तुम्‍हारे पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को स्‍वेच्‍छा से चढ़ाई गई भेंट है।</verse>
				<verse number="29">तुम इनको सम्‍भालकर रखो। तुम यरूशलेम में मुख्‍य पुरोहितों, उप-पुरोहितों और इस्राएल के पितृकुलों के मुखियों के सामने प्रभु-भवन के कोषागारों में यह सब तौलकर दे देना।’</verse>
				<verse number="30">अत: पुरोहितों और उप-पुरोहितों ने सोना, चान्‍दी और पात्रों को यरूशलेम में अपने परमेश्‍वर के भवन में ले जाने के लिए उनको तौलकर ले लिया।</verse>
				<verse number="31">हमने यरूशलेम के लिए पहले महीने की बारहवीं तारीख को अहवा नदी के तट से प्रस्‍थान किया। परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि हम पर थी, उसने मार्ग में शत्रुओं के हाथ से तथा लुटेरों से हमारी रक्षा की।</verse>
				<verse number="32">हम यरूशलेम नगर पहुंचे। हमने वहां तीन दिन तक विश्राम किया।</verse>
				<verse number="33">चौथे दिन हमने परमेश्‍वर के भवन में पुरोहित मेरेमोत बेन-ऊरीयाह को चान्‍दी, सोना और पात्र तौलकर सौंप दिए। उस समय उसके साथ एलआजर बेन-पीनहास था। इनके अतिरिक्‍त उनके साथ दो उप-पुरोहित थे: योजाबाद बेन-येशुअ, और नोअद्याह बेन-बिन्नूई।</verse>
				<verse number="34">उन्‍होंने सबको गिना और तौला तथा उसी समय सबका विवरण भी लिख दिया।</verse>
				<verse number="35">तब गुलामी से मुक्‍त हुए, निष्‍कासन से लौटे हुए इस्राएली लोगों ने अपने परमेश्‍वर को अग्‍नि-बलि में ये पशु चढ़ाए: इस्राएल के बारह कुलों की ओर से बारह बछड़े, छियानबे मेढ़े, और सतहत्तर मेमने। उन्‍होंने पाप-बलि में बारह बकरे अर्पित किए। यह सब प्रभु के लिए अग्‍नि-बलि था।</verse>
				<verse number="36">एज्रा तथा उसके सहयोगियों ने सम्राट का आज्ञा-पत्र फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के राज्‍यपालों तथा सम्राट के क्षत्रपों को सौंप दिया। इस प्रकार उन्‍होंने इस्राएली कौम की मदद की तथा परमेश्‍वर के भवन की देखरेख में सहायता की।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">जब ये कार्य हो चुके तब एक दिन पदाधिकारी मेरे पास आए, और उन्‍होंने मुझसे यह कहा, ‘इस्राएली जनता, पुरोहितों तथा उप-पुरोहितों ने इस प्रदेश की विधर्मी जातियों की घृणित प्रथाओं से स्‍वयं को मुक्‍त नहीं किया है। वे कनानी, हित्ती, परिज्‍जी, यबूसी, अम्‍मोनी, मोआबी, मिस्री और एमोरी जातियों</verse>
				<verse number="2">की कन्‍याओं से स्‍वयं विवाह करते, और अपने पुत्रों का भी विवाह कराते हैं। इस प्रकार हमारी पवित्र जाति इस देश की अन्‍य जातियों से मिलकर भ्रष्‍ट हो गई है। इस विश्‍वासघात के कार्य में पदाधिकारी और जनता के मुखिया सबसे आगे हैं।’</verse>
				<verse number="3">यह सुनकर मैंने शोक प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र और चादर फाड़ दी, अपने सिर और दाढ़ी के बाल नोचे, और मैं आतंकित-सा बैठ गया।</verse>
				<verse number="4">तब इस्राएली कौम के परमेश्‍वर की धर्म-व्‍यवस्‍था से श्रद्धा-भक्‍ति करने वाले लोग मेरे चारों ओर एकत्र हो गए; क्‍योंकि उन्‍होंने निष्‍कासन से लौटे यहूदियों के विश्‍वासघात की खबर सुनी थी। मैं सन्‍ध्‍या-बलि के समय तक आतंकित-सा बैठा रहा।</verse>
				<verse number="5">मैं सन्‍ध्‍या-बलि के समय उपवास की स्‍थिति से उठा। मेरे वस्‍त्र और चादर फटी हुई थी। मैंने घुटने टेके, और अपने प्रभु परमेश्‍वर की ओर हाथ फैलाकर यह कहा:</verse>
				<verse number="6">‘हे मेरे परमेश्‍वर, मैं तेरी ओर अपनी आंखें नहीं उठा सकता, मैं लज्‍जित हूं; हमारे अपराधों का ढेर लग गया है, हमारे दुष्‍कर्म आकाश को छूने लगे हैं।</verse>
				<verse number="7">हमारे पूर्वजों के समय से आज तक हम घोर दुष्‍कर्म करते आए हैं; अपने इन्‍हीं दुष्‍कर्मों के कारण हम, हमारे राजा और हमारे पुरोहित विदेशी राजाओं के हाथ में पड़ गए। हमें तलवार से मौत के घाट उतारा गया, हमारी सम्‍पत्ति को लूटा गया, हमें गुलाम बनाकर निष्‍कासित किया गया, हमारी दयनीय दशा की गई, जो आज तक है।</verse>
				<verse number="8">अब थोड़े समय के लिए, हमारे प्रभु परमेश्‍वर, तूने हम पर कृपा- दृष्‍टि की। हमारी कौम के कुछ लोगों को शेष रखा, इस पवित्र स्‍थान में हमें टिकने का सहारा दिया। हे परमेश्‍वर, तूने हमारी आंखों में आशा की किरण जगा दी। गुलामी की दशा में हमारे जीवन को कुछ विश्राम दिया।</verse>
				<verse number="9">हम गुलाम हैं, पर गुलामी में भी, हे परमेश्‍वर, तूने हमें नहीं छोड़ा, वरन् फारस के सम्राट के सम्‍मुख तूने हम पर करुणा की, और हमें गुलामी से कुछ समय के लिए मुक्‍त किया ताकि हम तेरे भवन को पुन: खड़ा कर सकें, उसके खण्‍डहरों की मरम्‍मत कर सकें। हे परमेश्‍वर, तूने हमें यहूदा प्रदेश और यरूशलेम में हमारे सिर के ऊपर एक छत प्रदान की।</verse>
				<verse number="10">‘हे प्रभु परमेश्‍वर, तेरी समस्‍त कृपा के बाद अब हम अपने आचरण के लिए क्‍या सफाई पेश कर सकते हैं? तेरे सेवक नबियों ने जो तेरी आज्ञाएं हमें दी थीं, उनका हमने उल्‍लंघन किया। नबियों ने हमसे कहा था: “जिस देश पर अधिकार करने के लिए, तुम उसमें प्रवेश कर रहे हो, वह अशुद्ध देश है; उसमें निवास करने वाली जातियों ने उसे एक छोर से दूसरे छोर तक अपनी घृणित प्रथाओं से पूर्णत: भर दिया है।</verse>
				<verse number="11"></verse>
				<verse number="12">अत: तुम उन जातियों से विवाह-सम्‍बन्‍ध स्‍थापित न करना: न अपनी पुत्रियों का विवाह उनके पुत्रों से करना, और न ही अपने पुत्रों का विवाह उनकी पुत्रियों से करना। उनकी सुख-समृद्धि की कामना मत करना। तब तुम शक्‍तिशाली बनोगे, उस देश की उत्तमोत्तम वस्‍तुओं का उपभोग करोगे, और अपने बाद अपनी सन्‍तान को उसे पैतृक-अधिकार में छोड़ जाओगे।”</verse>
				<verse number="13">‘हमारे दुष्‍कर्मों, हमारे बड़े-बड़े अधर्म के कामों के कारण हम पर विपत्तियां आईं, पर तूने हमारे अपराधों की तुलना में हमें कम ही दण्‍ड दिया, और हमारी कौम के कुछ लोगों को नष्‍ट होने से बचा लिया।</verse>
				<verse number="14">अब हम क्‍या पुन: तेरी आज्ञाओं का उल्‍लंघन करें; और घृणित प्रथाओं को मानने वाली जातियों के साथ विवाह-सम्‍बन्‍ध स्‍थापित करें? तब क्‍या तू हम से क्रुद्ध न होगा, और हमें जड़-मूल से नष्‍ट नहीं कर देगा, कि हमारी कौम का कोई चिह्‍न शेष न रहे, एक भी इस्राएली तेरे दण्‍ड से भाग न सके?</verse>
				<verse number="15">हे इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर, तू निस्‍सन्‍देह न्‍याय करने वाला ईश्‍वर है। हम मुक्‍त हुई इस्राएली कौम के बचे हुए लोग हैं, जैसे आज भी हम जीवित रह गए हैं। यद्यपि दुष्‍कर्म के कारण कोई भी व्यक्‍ति तेरे सम्‍मुख खड़ा नहीं हो सकता है, तथापि, प्रभु, हम अपराधी होकर भी तेरे सामने उपस्‍थित हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">जब एज्रा परमेश्‍वर के भवन के सामने रोता हुआ, मुंह के बल गिरकर प्रार्थना कर रहा था और अपनी जाति की ओर से पाप स्‍वीकार कर रहा था, तब उसके आस-पास इस्राएली पुरुषों, स्‍त्रियों और बच्‍चों की बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई। वे भी छाती पीट-पीट कर रोने लगे।</verse>
				<verse number="2">एलाम वंश के शकन्‍याह बेन-यहीएल ने एज्रा से कहा, ‘हमने अपने परमेश्‍वर के विरुद्ध विश्‍वासघात किया, और इस देश में रहने वाली विदेशी जातियों की कन्‍याओं से विवाह किया। पर इस अपराध के बावजूद इस्राएली कौम के बचने की अब भी आशा शेष है।</verse>
				<verse number="3">इसलिए आइए, हम अपने परमेश्‍वर से प्रतिज्ञा करें और आपके तथा परमेश्‍वर की आज्ञा के प्रति श्रद्धा-भक्‍ति रखने वालों के परामर्श के अनुसार इन विदेशी पत्‍नियों और उनकी सन्‍तान को अपने समाज से निकाल दें। यह कार्य व्‍यवस्‍था के अनुसार किया जाए।</verse>
				<verse number="4">अब आप उठिए, क्‍योंकि यह काम केवल आप ही का है, पर हम आपके साथ हैं। शक्‍तिशाली बनिए, और इस कार्य को पूरा कीजिए।’</verse>
				<verse number="5">तब एज्रा उठा। उसने इस्राएलियों के प्रमुख पुरोहितों, उपपुरोहितों और समस्‍त इस्राएली जनता को यह शपथ खिलाई कि वे विदेशी पत्‍नियों और उनकी सन्‍तान को त्‍याग देंगे। उन्‍होंने शपथ ली कि वे ऐसा ही करेंगे।</verse>
				<verse number="6">उसके बाद एज्रा परमेश्‍वर के भवन के सामने से उठकर योहानान बेन-एल्‍याशीब के कमरे में गया, और उसने वहां बिना खाए-पीए रात बिताई; क्‍योंकि वह निष्‍कासन से लौटे इस्राएलियों के विश्‍वासघात के लिए शोक मना रहा था।</verse>
				<verse number="7">यहूदा प्रदेश और यरूशलेम नगर में रहने वाले निष्‍कासन से लौटे इस्राएलियों को सूचित किया गया कि वे यरूशलेम में एकत्र हों।</verse>
				<verse number="8">यदि कोई व्यक्‍ति तीन दिन के भीतर यरूशलेम में नहीं पहुंचेगा, तो अधिकारियों और धर्मवृद्धों के आदेश से उसकी समस्‍त सम्‍पत्ति जब्‍त कर ली जाएगी, और उसको निष्‍कासन से लौटे हुए यहूदियों के धर्म-समाज से बहिष्‍कृत कर दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="9">अत: यहूदा और बिन्‍यामिन कुलों के सब पुरुष तीन दिन की अवधि में यरूशलेम में एकत्र हो गए। यह नौवां महीना और महीने की बीसवीं तारीख थी। सब लोग परमेश्‍वर के भवन के सामने चौक में बैठे हुए थे। घनघोर वर्षा हो रही थी। प्रस्‍तुत मामले के डर के कारण तथा मूसलाधार वर्षा के कारण सब कांप रहे थे।</verse>
				<verse number="10">तब पुरोहित एज्रा खड़ा हुआ और उसने उपस्‍थित लोगों से कहा, ‘तुमने अन्‍य जातियों की स्‍त्रियों से विवाह कर अपराध किया है; और यों इस्राएली कौम के दोष को बढ़ाया है।</verse>
				<verse number="11">इसलिए अब तुम अपने पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर से अपना पाप स्‍वीकार करो, और उसकी इच्‍छा के अनुसार कार्य करो। स्‍वयं को इस देश में रहने वाली जातियों से अलग करो। जिन विदेशी कन्‍याओं से तुमने विवाह किया है, उनसे सम्‍बन्‍ध-विच्‍छेद कर लो।’</verse>
				<verse number="12">समस्‍त धर्म-सभा ने उच्‍चस्‍वर में एज्रा को उत्तर दिया, ‘ठीक है। जैसा आपने कहा है, हम वैसा ही करेंगे।</verse>
				<verse number="13">यहां बहुत लोग हैं। इस समय भारी वर्षा हो रही है। हम बाहर खुले में खड़े नहीं रह सकते। फिर यह काम एक या दो दिन का नहीं है; क्‍योंकि हमने इस मामले में बड़ा गंभीर अपराध किया है।</verse>
				<verse number="14">अत: समस्‍त धर्म-सभा की ओर से हमारे पदाधिकारी ही कार्य करें। प्रत्‍येक नगर के वे पुरुष जिन्‍होंने विदेशी जातियों की कन्‍याओं से विवाह किया है निश्‍चित समय पर आएं। उनके साथ प्रत्‍येक नगर के न्‍यायाधीश और धर्मवृद्ध भी आएं। यह कार्य तब तक किया जाए, जब तक इस सम्‍बन्‍ध में परमेश्‍वर का भड़का हुआ क्रोध हमसे दूर न हो जाए।’</verse>
				<verse number="15">मशुल्‍लाम और उपपुरोहित शब्‍बतई ने उनके प्रस्‍ताव का अनुमोदन किया, किन्‍तु योनातान बेन-असाहेल तथा यहजयाह बेन तिकवा ने प्रस्‍ताव का विरोध किया।</verse>
				<verse number="16">निष्‍कासन से लौटे हुए इस्राएलियों ने प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लिया। पुरोहित एज्रा ने प्रत्‍येक पितृकुल के मुखिया के परिवार में से पुरुषों को चुना, और प्रत्‍येक को उसके नाम से नियुक्‍त कर दिया। ये चुने हुए पुरुष दसवें महीने की पहली तारीख को मामले की जांच करने के लिए बैठे,</verse>
				<verse number="17">और उन्‍होंने पहले महीने की पहली तारीख तक उन सब पुरुषों के मामले का फैसला कर दिया जिन्‍होंने विदेशी जातियों की स्‍त्रियों से विवाह किया था।</verse>
				<verse number="18">पुरोहितीय परिवार के ये पुरुष थे, जिन्‍होंने विदेशी जातियों की स्‍त्रियों से विवाह किया था: येशुअ बेन-योसादाक के पुत्र मासेयाह, एलीआजर, यारीब और गदल्‍याह, और येशुअ के भाई।</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने वचन दिया कि वे अपनी पत्‍नियों को त्‍याग देंगे। उन्‍होंने दोष-बलि में अपने दोष के प्रायश्‍चित्त के लिए एक मेढ़ा चढ़ाया।</verse>
				<verse number="20">पुरोहित इम्‍मेर के पुत्रों में से हनानी और जबद्याह।</verse>
				<verse number="21">पुरोहित हारीम के पुत्रों में से मासेयाह, एलीयाह, शमायाह, यहीएल और उज्‍जियाह।</verse>
				<verse number="22">पुरोहित पशहूर के पुत्रों में से एल्‍योएनई, मासेयाह, यिशमाएल, नतनएल, योजाबाद और एलासा।</verse>
				<verse number="23">उपपुरोहितों में से इन पुरुषों ने विदेशी जातियों की स्‍त्रियों से विवाह किया था: योजाबाद, शिमई, केलायाह (जो कलीता कहलाता है), पतहयाह, यहूदा और एलीआजर।</verse>
				<verse number="24">प्रभु-भवन के गायकों में से एल्‍याशीब ने, और द्वारपालों में से शल्‍लूम, तेलेम और ऊरी ने ऐसा विवाह किया था।</verse>
				<verse number="25">इस्राएली जनता में से इन पुरुषों ने विदेशी जातियों की स्‍त्रियों से विवाह किया था: परोश के पुत्र रम्‍याह, यज्‍जियाह, मल्‍कियाह, मियामीन, एलआजर, मल्‍कियाह और बनायाह।</verse>
				<verse number="26">एलाम के पुत्र मत्तन्‍याह, जकर्याह, यहीएल, अब्‍दी, येरेमोत और एलीयाह,</verse>
				<verse number="27">सत्तू के पुत्र एल्‍योनई, एल्‍याशीब, मत्तन्‍याह, येरेमोत, जाबाद और अजीजा।</verse>
				<verse number="28">बेबई के पुत्र यहोहानान, हनन्‍याह, जब्‍बई और अत्तलई।</verse>
				<verse number="29">बानी के पुत्र मशुल्‍लाम, मल्‍लूक, अदायाह, याशूब, शेआल और यामोत।</verse>
				<verse number="30">पहतमोआब के पुत्र अदना, कलाल, बनायाह, मासेयाह, मत्तन्‍याह, बसलेल, बिन्नूई और मनश्‍शे।</verse>
				<verse number="31">हारीम के पुत्र एलीआजर, यिश्‍शियाह, मल्‍कियाह, शमायाह, शिमोन,</verse>
				<verse number="32">बिन्‍यामिन, मल्‍लूक और शमर्याह।</verse>
				<verse number="33">हाशूम के पुत्र मत्तनई, मत्तत्ता, जाबाद, एलीपेलेत, यरेमई, मनश्‍शे और शिमई।</verse>
				<verse number="34">बनी के पुत्र मादई, अम्राम, ऊएल,</verse>
				<verse number="35">बनायाह, बेदयाह, कलूही,</verse>
				<verse number="36">वन्‍याह, मेरेमोत, एल्‍याशीब,</verse>
				<verse number="37">मत्तन्‍याह, मत्तनई, यासू।</verse>
				<verse number="38">बिन्नूई के पुत्र शिमई,</verse>
				<verse number="39">शेलेम्‍याह, नातान, अदायाह,</verse>
				<verse number="40">मक्‍नदबई, शाशई, शारई,</verse>
				<verse number="41">अजरेल, शेलेम्‍याह, शेमर्याह,</verse>
				<verse number="42">शल्‍लूम, अमर्याह और योसेप।</verse>
				<verse number="43">नबो के पुत्र यीएल, मत्तित्‍याह, जाबाद, जबीना, यद्दई, योएल और बनायाह।</verse>
				<verse number="44">इन सब पुरुषों ने विदेशी जातियों की स्‍त्रियों से विवाह किया था। उन्‍होंने अपनी पत्‍नियों और उनसे उत्‍पन्न सन्‍तान को त्‍याग दिया।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="16">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">नहेम्‍याह बेन-हकल्‍याह का आत्‍म-चरित्र: मैं बीसवें वर्ष के किसलेव महीने में राजधानी शूशनगढ़ में था।</verse>
				<verse number="2">तब हनानी नामक मेरा एक भाई-बन्‍धु तथा उसके साथ कई अन्‍य लोग यहूदा प्रदेश से आए। मैंने उनसे यरूशलेम नगर तथा निष्‍कासन से लौटे हुए यहूदियों के विषय में, जो जीवित बच गए थे, पूछताछ की।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने मुझे यह बताया, ‘निष्‍कासन से लौटे हुए यहूदी जो जीवित हैं, यहूदा प्रदेश में बड़े संकट और शोचनीय स्‍थिति में हैं। यरूशलेम की शहरपनाह गिरी हुई है; उसके प्रवेश-द्वार जले हुए पड़े हैं।’</verse>
				<verse number="4">मैं यह शब्‍द सुनते ही भूमि पर बैठ गया, और रोने लगा। मैंने अपनी कौम के लिए अनेक दिन तक विलाप किया। मैं स्‍वर्ग के परमेश्‍वर के सम्‍मुख उपवास और प्रार्थना करता रहा।</verse>
				<verse number="5">मैंने कहा, ‘हे स्‍वर्ग के प्रभु परमेश्‍वर, महान और भक्‍तियोग्‍य परमेश्‍वर, तू उन भक्‍तों के लिए अपना विधान पूर्ण करता है, उन पर करुणा करता है, जो तुझसे प्रेम करते, और तेरी आज्ञाओं का पालन करते हैं।</verse>
				<verse number="6">प्रभु, तू मेरी ओर कान लगा, अपनी आंखों को खोल और मेरी प्रार्थना को, अपने सेवक के निवेदन को, सुन जो मैं तेरे सेवकों, इस्राएली लोगों के लिए अब दिन-रात कर रहा हूँ। प्रभु, हमने तेरे विरुद्ध पाप किया है, मैं इस्राएली कौम के इस पाप को स्‍वीकार करता हूँ। निस्‍सन्‍देह मैंने और मेरे पितृकुल ने पाप किया है।</verse>
				<verse number="7">हमने तेरे प्रति अत्‍यन्‍त बुरा व्‍यवहार किया है; क्‍योंकि जो आज्ञाएं, संविधियां और न्‍याय- सिद्धान्‍त, तूने अपने सेवक मूसा को प्रदान किए थे, उनके अनुरूप हमने आचरण नहीं किया।</verse>
				<verse number="8">प्रभु, स्‍मरण कर अपना यह वचन; तूने अपने सेवक मूसा से यह कहा था: “यदि तुम मेरे प्रति विश्‍वासघात करोगे तो मैं तुम्‍हें अन्‍य कौमों में बिखेर दूंगा;</verse>
				<verse number="9">पर यदि तुम मेरी ओर लौटोगे, मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे, उनके अनुरूप आचरण करोगे तो मैं आकाश के कोने-कोने से तुम्‍हारे बिखरे हुए लोगों को उस स्‍थान पर एकत्र करूंगा, जिसे मैं अपने नाम को प्रतिष्‍ठित करने के लिए चुनूंगा।”</verse>
				<verse number="10">‘प्रभु, ये तेरे सेवक हैं, तेरे निज लोग हैं; इनको तूने अपने बड़े सामर्थ्य से, अपने भुजबल से मुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="11">हे प्रभु, अपने इस सेवक की प्रार्थना पर, अपने इन सेवकों की विनती पर ध्‍यान दे; क्‍योंकि ये प्रसन्नतापूर्वक तेरे नाम की आराधना करते हैं। आज अपने सेवक को सफलता प्रदान कर, ताकि सम्राट अर्तक्षत्र मुझ पर कृपादृष्‍टि करे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">मैं सम्राट अर्तक्षत्र का साकी था। सम्राट अर्तक्षत्र के शासन-काल के बीसवें वर्ष के नीसान महीने की बात है: शराब सम्राट के सम्‍मुख थी। मैंने शराब का चषक उठाकर उसको दिया। अब तक मैं उसके सम्‍मुख कभी उदास-मुख नहीं हुआ था।</verse>
				<verse number="2">सम्राट ने मुझसे पूछा, “तुम्‍हारा चेहरा उदास क्‍यों है? क्‍या बीमार हो? निस्‍सन्‍देह यह मानसिक पीड़ा ही है।’ मैं यह सुनकर बहुत डर गया।</verse>
				<verse number="3">मैंने सम्राट से कहा, ‘महाराज, सदा-सर्वदा जीवित रहें! महाराज, क्षमा करें; मैं उदास क्‍यों न होऊंगा जब कि मेरे पूर्वजों की कबरों का नगर उजाड़ पड़ा है, उसके प्रवेश-द्वार आग से जले हुए पड़े हैं?’</verse>
				<verse number="4">सम्राट ने मुझ से कहा, ‘तुम क्‍या चाहते हो?’ मैंने मन ही मन स्‍वर्गिक परमेश्‍वर से प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="5">तब मैंने सम्राट से यह निवेदन किया, ‘यदि महाराज को यह उचित लगे, और मुझ पर महाराज की कृपा-दृष्‍टि हो तो आप मुझे अपने पूर्वजों की कबरों के नगर को भेज दें ताकि मैं उसका पुन: निर्माण कर सकूं।’</verse>
				<verse number="6">सम्राट ने मुझसे कहा (सम्राज्ञी वहीं उसके पास बैठी थी), ‘तुम्‍हें वहां कितना समय लगेगा, और तुम कब लौटोगे?’ मैंने उसे एक निश्‍चित समय बताया, तो सम्राट मुझे प्रसन्नतापूर्वक भेजने को सहमत हो गया।</verse>
				<verse number="7">मैंने सम्राट से आगे कहा, ‘यदि महाराज को यह उचित लगे, तो मुझे फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के राज्‍यपालों के नाम आदेश-पत्र दिए जाएं ताकि वे मुझे यहूदा प्रदेश जाने के लिए अपने प्रदेशों से गुजरने दें।</verse>
				<verse number="8">इनके अतिरिक्‍त मुझे राजकीय वन के अधीक्षक आसाफ के नाम भी एक पत्र दिया जाए। इसमें मेरे लिए इमारती लकड़ी की व्‍यवस्‍था करने का आदेश लिखा हो, जिससे मैं यरूशलेम में मंदिर के निकटवर्ती गढ़ के प्रवेश-द्वार, शहरपनाह और अपने रहने के लिए मकान बनवा सकूँ।’ सम्राट ने मेरे निवेदन को स्‍वीकार कर लिया; क्‍योंकि परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि मुझ पर थी।</verse>
				<verse number="9">मैं फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के राज्‍यपालों के पास पहुंचा, और मैंने उनको सम्राट के पत्र दिए। सम्राट ने मेरे साथ सेनाधिकारी और घुड़सवार भी भेज दिए थे।</verse>
				<verse number="10">जब होरोन नगर निवासी सनबल्‍लत तथा प्रशासक तोबियाह ने, जो अम्‍मोनी कौम का था, यह सुना कि इस्राएलियों का कल्‍याण चाहने वाला कोई व्यक्‍ति यहूदा प्रदेश में आया है, तब उन्‍हें बहुत बुरा लगा।</verse>
				<verse number="11">मैं यरूशलेम नगर में आया और वहां तीन दिन तक रहा।</verse>
				<verse number="12">मैं रात को उठा। मेरे पास कुछ सेवक थे। मैंने अपने आगमन का अभिप्राय किसी को नहीं बताया था कि परमेश्‍वर ने यरूशलेम के हित के लिए मेरे हृदय में कौन-सी इच्‍छा उत्‍पन्न की है। मेरे साथ अपनी सवारी के पशु के अतिरिक्‍त अन्‍य पशु नहीं थे।</verse>
				<verse number="13">मैं उसी रात को घाटी-द्वार से निकला और ‘सियार-कूप’ से गुजरता हुआ ‘कूड़ा-फाटक’ पर पहुंचा। वहां मैंने यरूशलेम की शहरपनाह को देखा, जो गिरा दी गई थी। मैंने उसके प्रवेश-द्वारों का निरीक्षण किया जो आग में जला दिए गए थे।</verse>
				<verse number="14">वहां से मैं ‘झरना-द्वार’ और ‘राजकुण्‍ड’ गया। पर वहां से मेरी सवारी के पशु का गुजरना असम्‍भव था।</verse>
				<verse number="15">अत: मैं रात के समय घाटी से होता हुआ ऊपर चढ़ गया, और वहां शहरपनाह का निरीक्षण किया। वहां से मैं पीछे घूमा और घाटी-द्वार के भीतर आ गया, और यों डेरे पर लौट आया।</verse>
				<verse number="16">अधिकारियों को पता नहीं चला कि मैं कहां गया था, और क्‍या कर रहा था। मैंने अब तक यहूदी जनता, पुरोहितों, प्रतिष्‍ठित नागरिकों, अधिकारियों तथा उन लोगों को अपने आगमन का अभिप्राय नहीं बताया था, जो यरूशलेम का पुनर्निर्माण-कार्य करने वाले थे।</verse>
				<verse number="17">तब मैंने उनसे कहा, ‘तुम सब देख रहे हो कि हमारी कौम कैसी दुर्दशा में है। यरूशलेम नगर खण्‍डहर हो गया है, उसके प्रवेश-द्वार जला दिए गए हैं। आओ, हम-सब यरूशलेम की शहरपनाह को फिर से खड़ा करें ताकि हमारी कौम का और अधिक अपमान न हो।’</verse>
				<verse number="18">तत्‍पश्‍चात् मैंने उनको बताया कि परमेश्‍वर ने मुझ पर अपना हाथ रखा तो मुझे सम्राट की कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त हुई। मैंने सम्राट की वे बातें भी उन्‍हें बताईं, जो उसने मुझसे कही थीं। लोगों ने उत्तर दिया, ‘हम तैयार हैं, हम बनाएंगे।’ अत: उन्‍होंने यह सत्‍कर्म करने को कमर बांध ली।</verse>
				<verse number="19">पर जब होरोनी सनबल्‍लत, तथा अम्‍मोनी प्रशासक तोबियाह और अरबी प्रशासक गेशेम ने यह सुना, तब वे हमारा मजाक उड़ाने लगे। उन्‍होंने हमारी निन्‍दा की और कहा, ‘यह तुम लोग क्‍या कर रहे हो? क्‍या सम्राट के विरुद्ध विद्रोह करोगे?’</verse>
				<verse number="20">मैंने उन्‍हें उत्तर दिया, ‘स्‍वर्गिक परमेश्‍वर हमारे कार्य को सफल करेगा। हम, उसके सेवक, तैयार हैं, और नगर का पुनर्निर्माण करेंगे। पर यरूशलेम के निर्माण में न तुम्‍हारा कोई भाग होगा, न अधिकार और न कोई स्‍मारक-चिह्‍न।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">महापुरोहित एल्‍याशीब अपने सहयोगी पुरोहितों के साथ शहरपनाह की मरम्‍मत करने को तैयार हुआ। उन्‍होंने ‘मेष-द्वार’ को बनाया। उन्‍होंने उसकी प्रतिष्‍ठा कर उसमें दरवाजे लगाए। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने शहरपनाह की ‘हम्‍मेआ-बुर्ज’ तथा ‘हननेल-बुर्ज’ तक प्रतिष्‍ठा की, और उसको बनाया।</verse>
				<verse number="2">उससे आगे का निर्माण-कार्य यरीहो नगर के निवासियों ने किया, और इनसे आगे का कार्य जक्‍कूर बेन-इम्री ने समाप्‍त किया।</verse>
				<verse number="3">हस्‍सनाह के पुत्रों ने ‘मत्‍स्‍य-द्वार’ बनाया। उन्‍होंने उसमें उसकी कड़ियां, दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं।</verse>
				<verse number="4">उनके आगे ऊरीया के पुत्र और हक्‍कोस के पौत्र मेरेमोत ने शहरपनाह की मरम्‍मत की। उसके आगे बेरेक्‍या के पुत्र और मशेज-बएल के पौत्र मशुल्‍लाम ने शहरपनाह की मरम्‍मत की। उसके आगे सादोक बेन-बाना ने मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="5">तकोअ नगर के निवासियों ने उसके आगे शहरपनाह की मरम्‍मत की; पर प्रभु के इस कार्य में तकोअ नगर के धनी प्रतिष्‍ठित नागरिकों ने हाथ नहीं बंटाया।</verse>
				<verse number="6">योयादा बेन-पासेआह और मशुल्‍लाम बेन-बसोदयाह ने ‘प्राचीन-द्वार’ की मरम्‍मत की। उन्‍होंने उसकी कड़ियां, दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं।</verse>
				<verse number="7">‘प्राचीन-द्वार’ से आगे की शहरपनाह की मरम्‍मत इन लोगों ने की: गिबओन नगर के मलत्‍याह, मेरोनोत नगर के यादोन तथा गिबओन और मिस्‍पाह नगरों की जनता जो फरात नदी के पश्‍चिम क्षेत्र के राज्‍यपालों के अधिकार-क्षेत्र में आती थी।</verse>
				<verse number="8">उनके आगे की शहरपनाह की मरम्‍मत उजीएल बेन-हर्हयाह ने की। उजीएल एक सुनार था। उसके आगे हनन्‍याह ने मरम्‍मत की, जो गंधियों के समाज का मुखिया था। उन्‍होंने ‘चौड़ी-दीवार’ नामक स्‍थान तक यरूशलेम नगर की मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="9">उनसे आगे रफायाह बेन-हूर ने मरम्‍मत की। रफायाह यरूशलेम के आधे इलाके का प्रशासक था।</verse>
				<verse number="10">उसके आगे यदायाह बेन-हरूमप ने अपने मकान के सामने के भाग की मरम्‍मत की। और उसके आगे हत्तूश बेन-हशब्‍नयाह ने मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="11">एक दूसरे भाग में मल्‍कियाह बेन-हारीम और हश्‍शूब बेन-पहत्‍मोआब ने शहरपनाह की मरम्‍मत की। उन्‍होंने ‘तन्‍दूर बुर्ज’ की भी मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="12">इनसे आगे शल्‍लूम बेन-हल्‍लोहेश ने अपनी पुत्रियों के सहयोग से मरम्‍मत की। शल्‍लूम यरूशलेम के दूसरे आधे इलाके का प्रशासक था।</verse>
				<verse number="13">शहरपनाह के ‘घाटी-द्वार’ की मरम्‍मत हानून ने तथा जानोह के नागरिकों ने की। उन्‍होंने उसको बनाया और उसमें उसके दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं। इसके अतिरिक्‍त उन्‍होंने शहरपनाह की चार सौ पचास मीटर तक, ‘कूड़ा-फाटक’ तक, मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="14">मल्‍कियाह बेन-रकाब ने ‘कूड़ा-फाटक’ की मरम्‍मत की। मल्‍कियाह बेथक्‍केरेम जिले का प्रशासक था। उसने ‘कूड़ा-फाटक’ को बनाया, और उसमें उसके दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं।</verse>
				<verse number="15">शल्‍लूम बेन-कोल्‍होजे मिस्‍पाह जिले का प्रशासक था। उसने ‘झरना-द्वार’ की मरम्‍मत की। उसने उसको फिर बनाया और उसमें दरवाजे, अर्गलाएं और छड़ें लगाईं और उस पर छतरी डाली। उसने शहरपनाह के ‘शिलोह कुण्‍ड’ की दीवार भी बनाई। यह दीवार राज-उद्यान के पास थी, और दाऊदपुर के नीचे की ओर जाने वाली सीढ़ियों तक जाती थी।</verse>
				<verse number="16">उसके आगे नहेम्‍याह बेन-अजबूक ने शहरपनाह के उस हिस्‍से की मरम्‍मत की जो दाऊद की कबर के सामने से आरम्‍भ होकर ‘कृत्रिम जलकुण्‍ड’ और ‘महायोद्धा भवन’ तक फैला है। नहेम्‍याह बेतसूर जिले के आधे इलाके का प्रशासक था।</verse>
				<verse number="17">नहेम्‍याह के आगे लेवी वंशजों ने शहरपनाह की मरम्‍मत की: रहूम बेन-बानी; उससे आगे कीला जिले के आधे इलाके के प्रशासक हशब्‍याह ने अपने जिले की ओर से मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="18">उसके आगे इन लेवीय भाइयों ने मरम्‍मत की: बिन्नूई बेन-हनादाद; यह कीला जिले के दूसरे आधे भाग का प्रशासक था।</verse>
				<verse number="19">उस से आगे एजेर बेन-येशुअ ने मरम्‍मत की। यह मिस्‍पाह नगर का प्रशासक था। इसने शहरपनाह के उस हिस्‍से की मरम्‍मत की जो मोड़ के पास के शस्‍त्रागार के चढ़ाव के सामने है।</verse>
				<verse number="20">उसके आगे बारूक बेन-जब्‍बई ने एक दूसरे स्‍थान पर, मोड़ से महापुरोहित एल्‍याशीब के मकान के दरवाजे तक, शहरपनाह की मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="21">उसके आगे ऊरीया के पुत्र और हक्‍कोस के पौत्र मेरेमोत ने एक दूसरे भाग की मरम्‍मत की, अर्थात् एल्‍याशीब के मकान के दरवाजे से लेकर एल्‍याशीब के मकान के अन्‍त तक।</verse>
				<verse number="22">उसके बाद यरूशलेम के आसपास के इलाके में रहनेवाले पुरोहितों ने शहरपनाह की मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="23">उनके बाद बिन्‍यामिन और हश्‍शूब ने अपने मकान के सामने के भाग की मरम्‍मत की। उनके बाद मसेयाह के पुत्र तथा अनन्‍याह के पौत्र अजर्याह ने अपने घर के पास मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="24">उसके आगे बिन्नूई बेन-हेनादाद ने अजर्याह के मकान से लेकर शहरपनाह के मोड़ तक, उसके कोने तक एक और भाग की मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="25">पालाल बेन-ऊजय ने मोड़ के सामने के भाग की तथा पहरेदार की चौकी की, जो राजमहल के उपरले कक्ष से आगे निकली हुई है, मरम्‍मत की। उसके बाद आगे पदायाह बेन-परओश ने</verse>
				<verse number="26">तथा ओपेल नामक टीले पर रहने वाले मन्‍दिर-सेवकों ने पूर्व दिशा में ‘जल-द्वार’ तक तथा सामने निकली मीनार की मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="27">उनके आगे तकोअ नगर के लोगों ने उस स्‍थान तक की मरम्‍मत की, जो आगे निकली हुई मीनार के सामने ओपेल की दीवार तक है।</verse>
				<verse number="28">‘अश्‍व-द्वार’ के आगे पुरोहितों ने अपने-अपने मकान के आगे के भाग की मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="29">उनके आगे सादोक बेन-इम्‍मेर ने अपने मकान के सामने के भाग की मरम्‍मत की। उसके आगे समयाह बेन-शकन्‍याह ने मरम्‍मत की। समयाह ‘पूर्वी द्वार’ का द्वारपाल था।</verse>
				<verse number="30">इसके आगे हनन्‍याह बेन-शेलेम्‍याह ने और सालाप के छठे पुत्र हानून ने एक और भाग की मरम्‍मत की। उनके आगे मशुल्‍लाम बेन-बेरेक्‍याह ने अपनी कोठरी के सामने के भाग की मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="31">उसके आगे मन्‍दिर-सेवकों के आवासगृह और व्‍यापारियों के निवास-स्‍थान तक ‘निरीक्षण-द्वार’ के सामने, कोने के ऊपर वाले कमरे तक सुनार मल्‍कियाह ने मरम्‍मत की।</verse>
				<verse number="32">कोने के ऊपरवाले कमरे से ‘मेष-द्वार’ तक सुनारों और व्‍यापारियों ने मरम्‍मत की।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">जब सनबल्‍लत से सुना कि हम शहरपनाह को बना रहे हैं, तब वह नाराज हुआ और आपे से बाहर हो गया। उसने यहूदियों की खिल्‍ली उड़ाई।</verse>
				<verse number="2">उसने अपने जाति-भाई-बन्‍धुओं तथा सामरी सेना के सम्‍मुख यह कहा, ‘ये शक्‍तिहीन यहूदी क्‍या कर रहे हैं? क्‍या ये अपने बल पर पुनर्निर्माण करने में सफल होंगे? क्‍या ये फिर चढ़ावा चढ़ाएंगे? क्‍या ये एक दिन में काम समाप्‍त कर लेंगे? क्‍या ये मलवों में दबे हुए बेकाम पत्‍थरों को निकाल कर उन्‍हें शहरपनाह की दीवार में फिर लगाएंगे?’</verse>
				<verse number="3">अम्‍मोन देश का तोबियाह उसके साथ था। उसने कहा, ‘जो पत्‍थर की दीवार ये लोग बना रहे हैं, उस पर अगर गीदड़ भी चढ़ जाए तो वह उसको गिरा देगा।’</verse>
				<verse number="4">मैंने यह प्रार्थना की, ‘हे हमारे परमेश्‍वर, उनकी बातें सुन! वे हमारी निन्‍दा करते हैं। उनके ये व्‍यंग-बाण स्‍वयं उनको ही बेधें। वे अपने देश से निष्‍कासित हो जाएं, और उन्‍हें निष्‍कासित करने वाला देश उनको लूट ले।</verse>
				<verse number="5">उनके दुष्‍कर्म को मत भूलना, अपनी आंखों के सामने से उनके पाप को ओझल मत होने देना; क्‍योंकि उन्‍होंने तेरे सेवक निर्माताओं के सामने तुझे क्रोध के लिए भड़काया है। ’</verse>
				<verse number="6">इसके बाद भी हमने शहरपनाह का निर्माणकार्य जारी रखा, और समस्‍त शहरपनाह आधी ऊंचाई तक जुड़ गई; क्‍योंकि निर्माण-कार्य में लोगों का मन लगा रहा।</verse>
				<verse number="7">जब सनबल्‍लत और तोबियाह ने तथा अरबी और अम्‍मोनी कौम के लोगों ने और अशदोद के पलिश्‍ती लोगों ने सुना कि यरूशलेम की शहरपनाह का मरम्‍मत-कार्य निरन्‍तर हो रहा है, उसकी दरारें भरी जा रही हैं, तो वे अत्‍यन्‍त क्रुद्ध हुए।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने मिलकर षड्‍यन्‍त्र रचा, और यरूशलेम पर आक्रमण करने और नगर में उपद्रव करने का निश्‍चय किया।</verse>
				<verse number="9">अत: हमने अपने परमेश्‍वर से प्रार्थना की, और शत्रुओं के संभावित हमले से बचने के लिए चौबीस घण्‍टों के लिए पहरेदार बैठा दिए।</verse>
				<verse number="10">यहूदियों ने कहा, ‘बोझ ढोने वालों का बल घटने लगा; पर मलवा अभी बहुत बचा है! शहरपनाह अब हम नहीं उठा सकते।’</verse>
				<verse number="11">हमें घेरनेवाले शत्रुओं ने मन में सोचा, ‘जब तक हम उनके बीच में घुस कर उनको मार नहीं डालेंगे, और यों निर्माण-कार्य रोक नहीं देंगे, तब तक उनकी दृष्‍टि हम पर नहीं पड़ेगी, उनको पता भी न चलेगा।’</verse>
				<verse number="12">पर उनके बीच रहनेवाले यहूदी हमारे पास आकर हमें बार-बार सावधान करते थे कि ‘हमारे शत्रु, जहां-जहां वे रहते हैं, वहां से हम पर आक्रमण करेंगे।’</verse>
				<verse number="13">अत: मैंने लोगों को तलवारें, भाले और धनुष दिए, और उन्‍हें उनके पितृ-कुलों के अनुसार शहरपनाह के पीछे सबसे नीचे के खुले स्‍थानों में बैठा दिया।</verse>
				<verse number="14">तब मैं उनको भयभीत देखकर उठा, और प्रतिष्‍ठित नागरिकों, अधिकारियों और अन्‍य लोगों से कहा, ‘अपने शत्रुओं से मत डरो। प्रभु को स्‍मरण रखो, वह महान और आतंकमय है, और तब अपने भाई-बन्‍धुओं, पुत्र-पुत्रियों, पत्‍नियों और घरों की रक्षा के लिए युद्ध करो।’</verse>
				<verse number="15">जब हमारे शत्रुओं ने सुना कि उनका षड्‍यन्‍त्र हमें ज्ञात हो गया है, और परमेश्‍वर ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है, तब उन्‍होंने आक्रमण का विचार छोड़ दिया और हम शहरपनाह के अपने-अपने काम पर लौट गए।</verse>
				<verse number="16">उस दिन से मैंने अपने सेवकों में उनका काम बांट दिया: आधे सेवक निर्माण-कार्य में लगे रहे, और आधे सेवक भाले, ढाल, धनुष और कवच धारण किए रहे। नेतागण उन समस्‍त यहूदियों के साथ थे,</verse>
				<verse number="17">जो शहरपनाह पर काम कर रहे थे। बोझ ढोनेवाले एक हाथ से काम करते थे और दूसरे हाथ में शस्‍त्र लिए रहते थे।</verse>
				<verse number="18">काम करनेवाले यहूदी काम करते समय अपनी कमर में तलवार कसे रहते थे। नरसिंगा फूंकनेवाला, जो युद्ध की सूचना देता था, मेरे साथ-साथ रहता था।</verse>
				<verse number="19">मैंने प्रतिष्‍ठित नागरिकों, अधिकारियों और अन्‍य लोगों से यह कहा था, ‘काम बड़ा और फैला हुआ है। हम शहरपनाह पर इधर-उधर फैले हुए हैं, एक-दूसरे से अलग और दूर हैं।</verse>
				<verse number="20">अत: जिस स्‍थान पर तुम नरसिंगे की ध्‍वनि सुनो तो वहां से हमारे पास एकत्र हो जाना। हमारा परमेश्‍वर हमारी ओर से लड़ेगा।’</verse>
				<verse number="21">इस प्रकार हम निर्माण-कार्य करते रहे। आधे सेवक पौ फटने से तारों के निकलने तक भाले लिए रहते थे।</verse>
				<verse number="22">उस समय मैंने लोगों को यह आदेश भी दिया, ‘प्रत्‍येक यहूदी अपने सेवक के साथ यरूशलेम में ही रात बिताएगा। इस प्रकार वे दिन में हमारे लिए शहरपनाह पर कारीगर का काम करेंगे, और रात में रक्षकों का।’</verse>
				<verse number="23">यों हम-सब−मैं, मेरे रिश्‍तेदार, मेरे सेवक, मेरे अंग-रक्षक−इतने सावधान और व्‍यस्‍त थे कि हमें कपड़े बदलने के लिए समय नहीं मिलता था। हर क्षण, हर समय हर व्यक्‍ति अपने हाथ में हथियार लिए रहता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">तब पुरुषों और उनकी पत्‍नियों ने धनी यहूदी-भाइयों के विरुद्ध कड़ा विरोध किया।</verse>
				<verse number="2">उनमें से कुछ लोगों ने यह कहा, ‘हमारे अनेक पुत्र और पुत्रियां हैं। इसलिए हमें इस अकाल में अनाज मिलना चाहिए ताकि हम उसको खाकर जीवित रहें।’</verse>
				<verse number="3">कुछ अन्‍य लोगों ने यह भी कहा, ‘इस अकाल में अनाज पाने के लिए हम अपने खेतों, अंगूर-उद्यानों और मकानों को धनवान यहूदी-भाइयों के पास गिरवी रख रहे हैं।’</verse>
				<verse number="4">कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्‍होंने यह कहा, ‘महाराज को अपने खेतों और अंगूर-उद्यानों का कर देने के लिए हमने महाजन यहूदी-भाइयों से कर्ज लिया है।</verse>
				<verse number="5">हम तो उन धनी यहूदी-भाइयों के ही रक्‍त-मांस हैं और हमारे बाल-बच्‍चे उनके ही बाल-बच्‍चों के समान हैं। फिर भी हम विवश किए जा रहे हैं कि अपने बाल-बच्‍चों को उनके पास गुलाम बनाकर रखें। सच पूछो तो हमारी अनेक कन्‍याएँ उनकी गुलाम बन भी चुकी हैं। हम यह शोषण रोकने में असमर्थ हैं; क्‍योंकि हमारे खेत और अंगूर-उद्यान उनके हाथों में जा चुके हैं।’</verse>
				<verse number="6">जब मैंने जनता का यह विरोध देखा और उनके ये शब्‍द सुने, तब धनी वर्ग के प्रति मेरा क्रोध भड़क उठा।</verse>
				<verse number="7">मैंने अपने हृदय में सोच-विचार किया, और तब प्रतिष्‍ठित नागरिकों तथा सरकारी अफसरों पर दोषारोपण किया। मैंने उनसे कहा, ‘तुम अपने जाति-भाई-बहिनों से ही ब्‍याज खा रहे हो!’ मैंने शोषण करनेवाले इन यहूदियों के विरुद्ध एक बड़ी आम-सभा की,</verse>
				<verse number="8">और उनसे कहा, ‘हमने अपने सामर्थ्य के अनुसार अपने यहूदी भाई-बहिनों को, जो अन्‍य कौमों के पास गुलाम के रूप में बिके हुए थे, मूल्‍य चुकाकर उन्‍हें मुक्‍त किया। पर आज तुम अपने भाई-बहिनों को बेच रहे हो जिससे हम उनको फिर मूल्‍य चुकाकर वापस करें?’ वे चुप रहे, और कुछ न कह सके।</verse>
				<verse number="9">मैंने उनसे फिर कहा, ‘यह काम, जो तुम कर रहे हो, ठीक नहीं है। तुम्‍हें तो परमेश्‍वर का भय मानकर ऐसा आचरण करना चाहिए था ताकि अन्‍य कौमें, जो हमारी शत्रु हैं, हमारा मज़ाक न उड़ाएं।</verse>
				<verse number="10">मैं, मेरे रिश्‍तेदार और मेरे सेवक उन्‍हें रुपया और अनाज उधार देते हैं। अत: अब, हम उनको ऋण से मुक्‍त भी कर दें।</verse>
				<verse number="11">आज ही तुम उनके खेत, अंगूर-उद्यान, जैतून के बाग और मकान, वापस करो। जो तुम ब्‍याज के तौर पर उनसे रुपया-जैसा, अनाज, अंगूर-रस और तेल लेते हो, उसको माफ कर दो।’</verse>
				<verse number="12">शोषण करनेवाले धनी यहूदियों और सरकारी अफसरों ने कहा, ‘हम उन्‍हें वापस दे देंगे, और आगे उनसे कुछ न लेंगे। जैसा आप कहते हैं, वैसा ही हम करेंगे।’ मैंने पुरोहितों को तत्‍काल बुलाया, और उन लोगों को यह शपथ खिलाई कि वे अपने वचन के अनुसार कार्य करेंगे।</verse>
				<verse number="13">फिर मैंने अपना पल्‍ला झाड़कर कहा, ‘जो व्यक्‍ति इस वचन का पालन नहीं करेगा, उसको परमेश्‍वर इसी प्रकार झाड़ेगा। परमेश्‍वर उस व्यक्‍ति को उसके मकान, और उसकी धन-सम्‍पत्ति से झाड़ देगा, और उसको सब वस्‍तुओं से वंचित कर देगा।’ आम-सभा में उपस्‍थित सब लोगों ने कहा, ‘आमेन, ऐसा ही हो!’ सभा ने परमेश्‍वर की स्‍तुति की। धनी यहूदियों और सरकारी अफसरों ने अपने वचन को पूरा किया।</verse>
				<verse number="14">इसके अतिरिक्‍त जिस दिन से मैं यहूदा प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया, उस दिन से सम्राट अर्तक्षत्र के शासन-काल के बीसवें वर्ष से बत्तीसवें वर्ष तक अर्थात् बारह वर्ष तक मैंने और मेरे रिश्‍तेदारों ने राज्‍यपाल का भत्ता, जो अन्न के रूप में दिया जाता था, ग्रहण नहीं किया।</verse>
				<verse number="15">मुझसे पहले के राज्‍यपालों ने जनता पर भारी बोझ डाला था। वे जनता से प्रति व्यक्‍ति कर के रूप में चांदी के चालीस सिक्‍कों के अतिरिक्‍त भोजन-वस्‍तु और अंगूररस भी लेते थे। इतना ही नहीं, उनके सरकारी कर्मचारी भी जनता पर अधिकार जताया करते थे। परन्‍तु मैं ऐसा नहीं करता था, क्‍योंकि मैं परमेश्‍वर से डरता था।</verse>
				<verse number="16">मैं शहरपनाह के निर्माण-कार्य में लगा रहा, और मैंने भूमि भी नहीं खरीदी। मेरे सेवक भी निर्माण-कार्य में हाथ बंटाने के लिए वहां एकत्र होते थे।</verse>
				<verse number="17">मेरे साथ दस्‍तरख्‍वान पर एक सौ पचास यहूदी और सरकारी अफसर भोजन करते थे। इनके अतिरिक्‍त आसपास रहनेवाली कौमों के लोग भी मेरे साथ भोजन करते थे, जब वे हमसे मिलने आते थे।</verse>
				<verse number="18">प्रतिदिन के भोजन में एक बैल, छ: मोटी-ताजी भेड़ों और बकरियों का मांस पकाया जाता था। मेरे लिए चिड़ियों का मांस भी तैयार किया जाता था। इनके अतिरिक्‍त हर दसवें दिन जितने अंगूर-रस की जरूरत पड़ती थी, उतने का प्रबन्‍ध मैं ही करता था। इतना व्‍यय होने पर भी मैंने राज्‍यपाल का भत्ता ग्रहण नहीं किया; क्‍योंकि जनता पर बेगार का बोझ भारी था।</verse>
				<verse number="19">हे मेरे परमेश्‍वर, जो काम मैंने इन लोगों के लिए किया है, उसको तू मेरी भलाई के लिए स्‍मरण रखना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">जब सनबल्‍लत, तोबियाह और अरब-निवासी गेशेम तथा हमारे अन्‍य शत्रुओं को खबर मिली कि मैंने शहरपनाह बना ली है, और कोई दरार नहीं बची है (यद्यपि अब तक मैंने प्रवेश-द्वारों में दरवाजे नहीं लगाए थे),</verse>
				<verse number="2">तब सनबल्‍लत और गेशेम ने मुझे यह सन्‍देश भेजा, ‘आइए, हम ओनो घाटी के हक्‍केपीरीम गांव में भेंट करें।’ मैं जानता था कि उनका उद्देश्‍य मुझे हानि पहुँचाने का है।</verse>
				<verse number="3">अतएव मैंने दूतों के हाथ से यह उत्तर भेजा, ‘मैं एक महत्‍वपूर्ण काम में व्‍यस्‍त हूं। अत: मैं नहीं आ सकता। यदि मैं अपना यह काम छोड़कर तुमसे भेंट करने जाऊंगा, तो मेरा यह महत्‍वपूर्ण काम रुक जाएगा।’</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने चार बार मुझे अपना यही सन्‍देश भेजा, और मैंने भी उन्‍हें यही उत्तर दिया।</verse>
				<verse number="5">तब सनबल्‍लत ने पांचवीं बार अपने सेवक को भेजा। उसके हाथ में एक खुली चिट्ठी थी।</verse>
				<verse number="6">उसमें यह लिखा था: ‘आसपास की कौमों में इस बात की चर्चा हो रही है, और गेशेम भी यह कह रहे हैं, कि आप और यहूदी कौम विद्रोह करने का षड्‍यन्‍त्र रच रहे हैं, क्‍योंकि आप इसी उद्देश्‍य से शहरपनाह का निर्माण कर रहे हैं। मुझे खबर मिली है कि आप यहूदी कौम के राजा भी बनना चाहते हैं।</verse>
				<verse number="7">आपने अपने विषय में यरूशलेम में प्रचार करने के लिए नबियों को नियुक्‍त किया है, जो यह घोषित करते हैं, “यहूदा प्रदेश में एक राजा उदित हुआ है।” इन बातों की खबर महाराज अर्तक्षत्र को अवश्‍य मिलेगी। इसीलिए आप आइए, हम परस्‍पर परामर्श करेंगे।’</verse>
				<verse number="8">तब मैंने सनबल्‍लत को यह उत्तर भेजा: ‘ये बातें जो तुम कह रहे हो, कभी नहीं हुईं। ये तुम्‍हारी मनगढ़न्‍त बातें हैं।’</verse>
				<verse number="9">वस्‍तुत: वे हमें डराना चाहते थे। वे यह सोचते थे: ‘डर के मारे उनके हाथ-पैर ठण्‍डे पड़ जाएंगे और निर्माण-कार्य बन्‍द हो जाएगा।’ पर, हे परमेश्‍वर, तू मेरे हाथ मजबूत कर!</verse>
				<verse number="10">मैं नबी शमायाह के घर गया। वह दलायाह का पुत्र और महेतबेल का पौत्र था। वह घर के भीतर एकान्‍तवास कर रहा था। उसने मुझसे कहा, ‘आइए, हम परमेश्‍वर के गृह में, मन्‍दिर के अन्‍दर मिलें। तब हम मन्‍दिर के द्वार भीतर से बन्‍द कर लेंगे; क्‍योंकि आपके शत्रु आपकी हत्‍या करने के लिए आ रहे हैं। वे रात के समय आपकी हत्‍या करेंगे।’</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु मैंने कहा, ‘क्‍या मुझ-जैसे व्यक्‍ति का इस प्रकार भागना उचित है? क्‍या मुझ-जैसे व्यक्‍ति को अपना प्राण बचाने के लिए मन्‍दिर में प्रवेश करना चाहिए? कदापि नहीं! मैं मन्‍दिर में नहीं जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="12">तब बात मेरी समझ में आई कि परमेश्‍वर ने शमायाह को नबूवत के लिए नहीं भेजा था। तोबियाह और सनबल्‍लत ने उसको रुपयों से खरीद लिया था, इसलिए उसने मेरे विरुद्ध झूठी नबूवत की।</verse>
				<verse number="13">वह इसलिए खरीदा गया कि वह मुझे भयभीत करे, जिससे मैं मन्‍दिर में प्रवेश करूं, और यों परमेश्‍वर के प्रति पाप करूं। तब वे मेरा मजाक उड़ाने के लिए मुझे अपमानजनक नाम देते।</verse>
				<verse number="14">हे मेरे परमेश्‍वर, तोबियाह और सनबल्‍लत के इन दुष्‍कर्मों को मत भूलना। इनके अतिरिक्‍त नबिया नोअद्याह तथा अन्‍य नबियों को भी मत भूलना। ये मुझे डराना चाहते थे।</verse>
				<verse number="15">इस प्रकार एलूल महीने के पचीसवें दिन को अर्थात् बावन दिन में शहरपनाह बनकर तैयार हो गई।</verse>
				<verse number="16">हमारे आसपास रहनेवाली कौमें, हमारे सब शत्रु यह सुनकर भयभीत हो गए। वे स्‍वयं को अपनी नजर में तुच्‍छ समझने लगे। उन्‍हें मालूम हो गया कि हमारे परमेश्‍वर की सहायता से ही यह निर्माण-कार्य पूरा हुआ है।</verse>
				<verse number="17">उन दिनों में यहूदा प्रदेश के धनी यहूदियों ने तोबियाह को अनेक पत्र लिखे, और तोबियाह ने उनको उनके पत्रों के उत्तर भी दिए।</verse>
				<verse number="18">इसका कारण यह था: यहूदा प्रदेश के अनेक यहूदियों ने तोबियाह को सहयोग देने की प्रतिज्ञा की थी; क्‍योंकि वह शकन्‍याह बेन-आरह का दामाद था, और उसके पुत्र यहोहानान ने मशुल्‍लाम बेन-बेरेक्‍याह की पुत्री से विवाह किया था।</verse>
				<verse number="19">वे मेरी उपस्‍थिति में उसके भले कामों की चर्चा करते थे, और मेरी बातों की खबर उसको देते थे। तोबियाह मुझे डराने के लिए चििट्ठयाँ भेजा करता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">शहरपनाह का निर्माण हो चुका था, और मैं उसके प्रवेश-द्वारों में दरवाजे भी लगा चुका था। द्वारपालों, मन्‍दिर के गायकों और उप-पुरोहितों की नियुिक्‍त की जा चुकी थी।</verse>
				<verse number="2">अब मैंने अपने भाई हनानी और राजगढ़ के प्रशासक हनन्‍याह के हाथ में यरूशलेम नगर का प्रबन्‍ध सौंप दिया। हनन्‍याह अनेक लोगों से कहीं अधिक विश्‍वसनीय और परमेश्‍वर-भक्‍त व्यक्‍ति था।</verse>
				<verse number="3">मैंने उन्‍हें आदेश दिया, ‘जब तक धूप तेज न हो जाए तब तक यरूशलेम नगर के प्रवेश-द्वार मत खोलना, और जब पहरेदार पहरा देते होंगे तब ही उनको बन्‍द करना तथा उनकी अर्गलाएँ लगा देना। यरूशलेम के निवासियों में से ही पहरेदार नियुक्‍त करना। वे अपने-अपने घर के सामने पहरा देंगे।’</verse>
				<verse number="4">नगर बड़ा और फैला हुआ था, पर उसमें रहनेवाले लोग कम थे। अब तक रहने के लिए मकान नहीं बने थे।</verse>
				<verse number="5">तब परमेश्‍वर ने मेरे हृदय में यह विचार उत्‍पन्न किया कि मैं प्रतिष्‍ठित नागरिकों, सरकारी अफसरों और जनता की गणना उनके वंश-क्रम में तैयार करूं। मुझे उन लोगों का वंशावली-विवरण-पत्र मिल गया, जो निष्‍कासन से लौटने वालों में पहले लौट आए थे। उसमें मुझे यों लिखा हुआ मिला:</verse>
				<verse number="6">‘जिन यहूदियों को बेबीलोन देश का राजा नबूकदनेस्‍सर बन्‍दी बनाकर बेबीलोन ले गया था, उनमें से साम्राज्‍य के अधीन यहूदा प्रदेश के ये लोग निष्‍कासन-मुक्‍त हो स्‍वदेश लौटे। वे यरूशलेम तथा यहूदा प्रदेश के अपने-अपने नगर को गए।</verse>
				<verse number="7">जरूब्‍बाबेल, येशुअ, नहेम्‍याह, अजर्याह, राम्‍या, नहमानी, मोरदकय, बिलशान, मिसपेरेत, बिग्‍वई, नहूम और बानाह ने उनका नेतृत्‍व किया। इस्राएली कौम में गोत्र के अनुसार पुरुषों की संख्‍या इस प्रकार थी:</verse>
				<verse number="8">परओश के वंशज दो हजार एक सौ बहत्तर,</verse>
				<verse number="9">शपत्‍याह के वंशज तीन सौ बहत्तर,</verse>
				<verse number="10">आरह के वंशज छ: सौ बावन,</verse>
				<verse number="11">पहत्‍मोआब के पुत्र येशुअ और योआब के वंशज दो हजार आठ सौ अठारह,</verse>
				<verse number="12">एलाम के वंशज बारह सौ चौवन,</verse>
				<verse number="13">जत्तू के वंशज आठ सौ पैंतालीस,</verse>
				<verse number="14">जक्‍कई के वंशज सात सौ साठ,</verse>
				<verse number="15">बिन्नूई के वंशज छ: सौ अड़तालीस,</verse>
				<verse number="16">बेबई के वंशज छ: सौ अट्ठाईस।</verse>
				<verse number="17">अजगाद के वंशज दो हजार तीन सौ बाईस,</verse>
				<verse number="18">अदोनीकाम के वंशज छ: सौ सड़सठ,</verse>
				<verse number="19">बिग्‍वई के वंशज दो हजार सड़सठ,</verse>
				<verse number="20">आदीन के वंशज छ: सौ पचपन,</verse>
				<verse number="21">हिजकियाह के अर्थात् आतेर के वंशज अट्ठानबे,</verse>
				<verse number="22">हाशूम के वंशज तीन सौ अट्ठाईस,</verse>
				<verse number="23">बेसई के वंशज तीन सौ चौबीस,</verse>
				<verse number="24">हारीप के वंशज एक सौ बारह,</verse>
				<verse number="25">गिबओन के रहनेवाले पंचानबे पुरुष,</verse>
				<verse number="26">बेतलेहम और नतोपाह नगरों के निवासी एक सौ अठासी,</verse>
				<verse number="27">अनातोत नगर के रहनेवाले एक सौ अट्ठाईस,</verse>
				<verse number="28">बेत-अज्‍मावेत के रहनेवाले बयालीस पुरुष,</verse>
				<verse number="29">किर्यत-यआरीम, कपीरा और बेअरोत नगरों के रहनेवाले सात सौ तैंतालीस,</verse>
				<verse number="30">रामाह और गेबा नगरों के रहनेवाले छ: सौ इक्‍कीस,</verse>
				<verse number="31">मिकमास नगर के रहनेवाले एक सौ बाईस,</verse>
				<verse number="32">बेतएल और ऐ नगरों के रहनेवाले एक सौ तेईस पुरुष,</verse>
				<verse number="33">नबो नगर के रहनेवाले बावन पुरुष,</verse>
				<verse number="34">दूसरे एलाम नगर के रहनेवाले बारह सौ चौवन,</verse>
				<verse number="35">हारीम नगर के रहनेवाले तीन सौ बीस,</verse>
				<verse number="36">यरीहो नगर के रहनेवाले तीन सौ पैंतालीस पुरुष,</verse>
				<verse number="37">लोद, हादीद और ओनी नगरों के रहनेवाले सात सौ इक्‍कीस,</verse>
				<verse number="38">सनाआ नगर के रहनेवाले तीन हजार नौ सौ तीस।</verse>
				<verse number="39">पुरोहित: येशुअ के घराने के यदायाह के वंशज नौ सौ तिहत्तर,</verse>
				<verse number="40">इम्‍मेर के वंशज एक हजार बावन,</verse>
				<verse number="41">पशहूर के वंशज बारह सौ सैंतालीस,</verse>
				<verse number="42">हारीम के वंशज एक हजार सत्रह।</verse>
				<verse number="43">उपपुरोहित: येशुअ, अर्थात् होदव्‍याह के वंशजों में कदमिएल के वंशज चौहत्तर।</verse>
				<verse number="44">मन्‍दिर के गायक: आसाफ के वंशज एक सौ अड़तालीस।</verse>
				<verse number="45">मन्‍दिर के द्वारपाल: शल्‍लूम, आतेर, तल्‍मोन, अक्‍कूब, हतीता, शोबई के वंशज। ये सब मिलकर एक सौ अड़तीस थे।</verse>
				<verse number="46">मन्‍दिर के सेवक: सीहा, हसूपा, तब्‍बाओत, केरोस, सीअहा, पादोन, लबाना, हगबा, शलमई, हानान, गिद्देल, गहर, रायाह, रसीन, नकोदा, गज्‍जाम, उज्‍जा, पासेह, बेसई, मूनीम, नपीसीम, बकबूक, हकूपा, हर्हूर, बसलीत, महीदा, हर्शा, बर्कोस, सीसरा, तेमह, नसीह और हतीपा के वंशज थे।</verse>
				<verse number="47">सुलेमान के राजकीय नौकर-चाकरों के वंशज: सोतई, सोपेरेत, परीदा, याला, दर्कोन, गिद्देल, शपत्‍याह, हत्तील, पोकरेत-हसबायीम और आमोन के वंशज थे।</verse>
				<verse number="48">इस प्रकार मन्‍दिर के सेवकों की और सुलेमान के राजकीय नौकर-चाकरों के वंशजों की संख्‍या तीन सौ बानबे थी।</verse>
				<verse number="49">ये पुरुष तेल्‍मेलह, तेलहर्शा, करूब, अद्दोन और इम्‍मेर नगरों से आए थे, पर वे अपने पितृकुलों अथवा पूर्वजों के नाम न बता सके कि वे इस्राएली कौम के हैं:</verse>
				<verse number="50">दलायाह, तोबियाह और नकोदा के वंशज: ये सब मिलकर छ: सौ बयालीस थे।</verse>
				<verse number="51">ये पुरोहित के वंशज थे: हबायाह, हक्‍कोस और बर्जिल्‍लई के वंशज (बर्जिल्‍लई ने गिलआद नगर के निवासी बर्जिल्‍लई की पुत्री से विवाह किया था और उनका नाम अपना लिया था)।</verse>
				<verse number="52">इन लोगों ने वंशावली के सूचीपत्र में अपना-अपना नाम ढूंढ़ा, पर वह न मिला। अत: उन्‍हें अशुद्ध घोषित किया गया, और वे पुरोहित-पद से हटा दिए गए।</verse>
				<verse number="53">राज्‍यपाल ने उनसे कहा, ‘जब तक पुरोहित ऊरीम और तुम्‍मीम के माध्‍यम से परमेश्‍वर की इच्‍छा न जान ले तब तक आप लोग मन्‍दिर का परम पवित्र भोजन नहीं खा सकेंगे।’</verse>
				<verse number="54">समस्‍त इस्राएली जन-समुदाय की संख्‍या बयालीस हजार तीन सौ साठ थी।</verse>
				<verse number="55">इनके अतिरिक्‍त उनके नौकर-चाकरों की संख्‍या सात हजार तीन सौ सैंतीस तथा मन्‍दिर के गायक-गायिकाओं की संख्‍या दो सौ पैंतालीस थी।</verse>
				<verse number="56">उनके पास सात सौ छत्तीस घोड़े, दो सौ पैंतालीस खच्‍चर,</verse>
				<verse number="57">चार सौ पैंतीस ऊंट, और छ: हजार सात सौ बीस गधे थे।</verse>
				<verse number="58">इस्राएली पितृकुलों के मुखियों ने निर्माण-कार्य के लिए भेंट चढ़ाई। राज्‍यपाल ने एक हजार स्‍वर्ण मुद्राएं, पचास पात्र और पुरोहितों के लिए पांच सौ तीस पोशाकें मन्‍दिर के कोष में दीं।</verse>
				<verse number="59">इस्राएली पितृकुलों के कुछ मुखियों ने निर्माण-कार्य के लिए बीस हजार स्‍वर्ण मुद्राएँ, और दो हजार दो सौ चांदी के सिक्‍के मन्‍दिर के कोष में दिए।</verse>
				<verse number="60">जो भेंट शेष इस्राएली जनता ने चढ़ाई, वह इस प्रकार थी: बीस हजार स्‍वर्ण मुद्राएँ, दो हजार चांदी के सिक्‍के और पुरोहितों के लिए सड़सठ पोशाकें।</verse>
				<verse number="61">इस प्रकार पुरोहित, उपपुरोहित और अन्‍य कुछ लोग यरूशलेम नगर में रहने लगे। मन्‍दिर के द्वारपाल, गायक और सेवक अपनी-अपनी बस्‍ती में बस गए। सब इस्राएली अपने-अपने नगरों में रहने लगे। जब सातवां महीना आरम्‍भ हुआ तब तक इस्राएली लोग अपने-अपने पैतृक नगर में बस चुके थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">वे संगठित होकर ‘जल-द्वार’ के सम्‍मुख चौक में एकत्र हुए। उन्‍होंने शास्‍त्री एज्रा से निवेदन किया कि वह मूसा के व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ को लाए जो प्रभु ने इस्राएली कौम को प्रदान किया है।</verse>
				<verse number="2">अत: पुरोहित एज्रा ने सातवें महीने के प्रथम दिन धर्म-सभा के सम्‍मुख व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ प्रस्‍तुत किया। इस धर्म-सभा में स्‍त्री-पुरुष तथा वे सब लोग उपस्‍थित थे जो पाठ को सुनकर समझ सकते थे।</verse>
				<verse number="3">उसने जल-द्वार के सम्‍मुख चौक में स्‍त्री-पुरुषों तथा उन सब लोगों के सामने व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ को पढ़ना आरम्‍भ किया जो सुन कर समझ सकते थे। एज्रा सबेरे से दोपहर तक उसको पढ़ता रहा। सब लोगों के कान व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ के पाठ की ओर लगे थे।</verse>
				<verse number="4">शास्‍त्री एज्रा लकड़ी के मंच पर खड़ा था। यह मंच इसी उद्देश्‍य से बनाया गया था। एज्रा की दाहिनी ओर मत्तित्‍याह, शेमा, अनायाह, ऊरियाह, हिल्‍कियाह और मासेयाह थे, और बायीं ओर पदायाह, मीशाएल, मल्‍कियाह, हाशूम, हबश्‍बद्दाना, जकर्याह और मशुल्‍लाम थे।</verse>
				<verse number="5">एज्रा ने सबके सामने व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ को खोला, क्‍योंकि वह लोगों से ऊंचे स्‍थान पर खड़ा था। जब एज्रा ने व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ को खोला, तब सब लोग खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="6">एज्रा ने महान प्रभु परमेश्‍वर को धन्‍य कहा, और उसके उत्तर में सब लोग आकाश की ओर हाथ उठाकर बोले, ‘आमेन! आमेन!’ उन्‍होंने सिर झुकाया, और भूमि पर साष्‍टांग लेट कर प्रभु की वन्‍दना की।</verse>
				<verse number="7">उपपुरोहित येशुअ, बानी, शेरेब्‍याह, यामीन, अक्‍कूब, शब्‍बतई, होदियाह, मासेयाह, कलीता, अजर्याह, योजाबाद, हानान और पलायाह ने लोगों को धर्म-व्‍यवस्‍था की बातें समझाने में सहायता की। लोग अपने-अपने स्‍थान पर खड़े रहे।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने ग्रन्‍थ से, परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था से स्‍पष्‍ट स्‍वर में पाठ पढ़ा और उसकी व्‍याख्‍या की। लोगों ने पाठ को समझ लिया।</verse>
				<verse number="9">जब लोगों ने व्‍यवस्‍था के शब्‍द सुने तब वे रोने लगे। राज्‍यपाल नहेम्‍याह, पुरोहित एवं शास्‍त्री एज्रा तथा समाज के धर्म-शिक्षक उपपुरोहितों ने समस्‍त इस्राएली जन-समूह से कहा, ‘आज का दिन हमारे प्रभु परमेश्‍वर के लिए पवित्र है; इसलिए शोक मत मनाओ, और न रोओ।’</verse>
				<verse number="10">फिर उसने उनसे कहा, ‘अब जाओ, अच्‍छे से अच्‍छा भोजन खाओ, और मधु तथा मीठा रस पीओ। उन गरीबों को भोजन खिलाओ, जिनके घर में चूल्‍हा भी नहीं जलता है, क्‍योंकि आज का दिन हमारे प्रभु के लिए पवित्र है। उदास मत हो; क्‍योंकि प्रभु का आनन्‍द तुम्‍हारी शक्‍ति है।’</verse>
				<verse number="11">उपपुरोहितों ने यह कहकर लोगों को चुप कराया, ‘शान्‍त रहो, उदास मत हो, क्‍योंकि आज का दिन पवित्र है।’</verse>
				<verse number="12">अत: लोग घर लौट गए। उन्‍होंने खाया-पीया, और गरीब लोगों को भोजन खिलाया। यों उन्‍होंने बड़ा आनन्‍द मनाया; क्‍योंकि जो बात उनसे कही गई थी, उसको उन्‍होंने समझ लिया था।</verse>
				<verse number="13">दूसरे दिन समस्‍त इस्राएली पितृकुलों के मुखिया व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ के वचनों का अध्‍ययन करने के लिए पुरोहितों और उपपुरोहितों के साथ शास्‍त्री एज्रा के पास आए।</verse>
				<verse number="14">वहाँ उन्‍हें व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ में यह लिखा हुआ मिला: ‘प्रभु ने मूसा के द्वारा इस्राएली कौम को यह आज्ञा दी थी कि वे सातवें महीने के पर्व के अवसर पर मण्‍डपों में रहेंगे।</verse>
				<verse number="15">वे यरूशलेम और सब नगरों में यह घोषणा घोषित करेंगे: “पहाड़ों-पहाड़ियों पर जाओ और वहाँ से जैतून वृक्षों, जंगली जैतून-वृक्षों, मेहंदी, खजूर और पत्तेवाले वृक्षों से शाखाएँ काटकर लाओ, और उनसे मण्‍डप बनाओ, जैसा कि व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ में लिखा है।” ’</verse>
				<verse number="16">अत: सब लोग अपने घर से निकलकर पहाड़ियों पर गए, और वहाँ से शाखाएँ ले आए। उन्‍होंने शाखाओं से अपने घर की छत पर, अपने घर के आंगनों में, परमेश्‍वर के भवन के आंगनों में, ‘जल-द्वार’ के चौक में, ‘एफ्रइम द्वार’ के चौक में मण्‍डप बनाए।</verse>
				<verse number="17">इस प्रकार समस्‍त धर्मसभा ने, अर्थात् उन सब लोगों ने, जो निष्‍कासन से लौटे थे, मण्‍डप बनाए और वे उनमें पर्व मनाने के लिए रहने लगे। यहोशुअ बेन-नून के समय से अब तक इस्राएलियों ने इस प्रकार पर्व नहीं मनाया था। अत: लोगों ने खूब उत्‍साह से यह पर्व मनाया।</verse>
				<verse number="18">पर्व के पहले दिन से अन्‍तिम दिन तक एज्रा ने परमेश्‍वर के व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ का पाठ किया। लोगों ने सात दिन तक पर्व मनाया, और धर्म-विधि के अनुसार उन्‍होंने पर्व के आठवें दिन धर्म-महासम्‍मेलन का आयोजन किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">इसी महीने के चौबीसवें दिन इस्राएली समाज ने सामूहिक उपवास किया। उन्‍होंने प्रायश्‍चित प्रकट करने के लिए टाट के वस्‍त्र पहिने और सिर पर राख डाली, और वे एक स्‍थान पर एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने उस देश की अन्‍य जातियों से स्‍वयं को अलग किया, और खड़े होकर अपने पूर्वजों के अधर्म और अपने पापों को स्‍वीकार किया।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने अपने-अपने स्‍थान पर खड़े होकर प्रभु परमेश्‍वर के व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ का पाठ एक पहर तक किया। दिन के दूसरे पहर तक वे पाप स्‍वीकार करते और प्रभु परमेश्‍वर की आराधना करते रहे।</verse>
				<verse number="4">उपपुरोहित येशुअ, बानी, कदमीएल, शबन्‍याह, बुन्नी, शेरेब्‍याह, बानी और केनानी ‘लेवियों की सीढ़ी’ पर खड़े हुए, और उन्‍होंने उच्‍च स्‍वर में प्रभु परमेश्‍वर की दुहाई दी।</verse>
				<verse number="5">तत्‍पश्‍चात् उपपुरोहित येशुअ, कदमीएल, बानी, हशबन्‍याह, शेरेब्‍याह, होदियाह, शबन्‍याह और पतहयाह ने कहा, ‘खड़े हो, और अपने प्रभु परमेश्‍वर को अनादि काल से अनंत काल तक धन्‍य कहो: हे प्रभु, तेरे महिमामय नाम को जो सब प्रकार की प्रशंसा और स्‍तुति से परे है, हम धन्‍य कहते हैं।’</verse>
				<verse number="6">एज्रा ने कहा, ‘प्रभु, केवल तू ही प्रभु है! तूने ही आकाश को, सर्वोच्‍च आकाश को, नक्षत्रों और तारों को बनाया है। तूने पृथ्‍वी और सागर को, तथा उनमें जो कुछ है, उन-सब को रचा है। तू उनका पालन-पोषण भी करता है। प्रभु, स्‍वर्ग की सेना तेरी वन्‍दना करती है।</verse>
				<verse number="7">‘प्रभु परमेश्‍वर, तूने ही अब्राहम को चुना था, और उनको कसदी कौम के नगर ऊर से निकालकर एक न‍या नाम “अब्राहम” प्रदान किया था।</verse>
				<verse number="8">तूने उनके हृदय को अपने प्रति विश्‍वासी पाया था, अत: उनसे विधान स्‍थापित किया, कि तू उनके वंशजों को कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्‍जी, यबूसी और गिर्गाशी कौमों का देश प्रदान करेगा। प्रभु, तूने अपना यह वचन पूरा किया; क्‍योंकि तू धर्मी है।</verse>
				<verse number="9">‘प्रभु, तूने मिस्र देश में हमारे पूर्वजों के दु:ख-कष्‍ट देखे थे; तूने लाल-सागर के तट पर उनकी दुहाई सुनी थी।</verse>
				<verse number="10">और तब तूने फरओ, और उसके कर्मचारियों, तथा मिस्र देश के निवासियों के विरुद्ध आश्‍चर्यपूर्ण कार्य किए और चिह्‍न दिखाए थे; क्‍योंकि तू जानता था कि उन्‍होंने हमारे पूर्वजों से असभ्‍य व्‍यवहार किया था। यों तूने अपना नाम प्रतिष्‍ठित किया, जो आज तक प्रतिष्‍ठित है।</verse>
				<verse number="11">‘तूने हमारे पूर्वजों के सामने लाल सागर को दो भागों में विभक्‍त किया, और वे सागर के मध्‍य से गुजरकर सूखी भूमि पर पहुँच गए। पर तूने उनका पीछा करनेवालों को सागर की अतल गहराई में फेंक दिया, जैसे पत्‍थर को कोई महासागर में फेंकता है!</verse>
				<verse number="12">‘तू दिन के समय उनकी अगुवाई मेघ-स्‍तम्‍भ के रूप में करता था; रात के समय अग्‍नि-स्‍तम्‍भ के द्वारा तू उनका मार्ग आलोकित करता था, जिससे वे सही मार्ग को पहचानकर उस पर चल सकें।</verse>
				<verse number="13">‘प्रभु, तू सीनय पर्वत पर उतरा था, और तूने हमारे पूर्वजों से स्‍वर्ग से वार्तालाप किया था। तब तूने उन्‍हें उचित न्‍याय-सिद्धान्‍त, सच्‍चे धर्म-नियम, भली सविधियां और अच्‍छी आज्ञाएं प्रदान की थीं।</verse>
				<verse number="14">तूने उन पर अपने पवित्र विश्राम-दिवस का ज्ञान प्रकट किया था कि वे उसको मानें; तूने उनको आदेश दिया था कि जो आज्ञाएं, संविधियां और व्‍यवस्‍था तूने अपने सेवक मूसा के द्वारा उन्‍हें सौंपी हैं, वे उनका पालन करें।</verse>
				<verse number="15">‘तूने उनकी भूख मिटाने के लिए आकाश से रोटी बरसाई थी; और उनकी प्‍यास बुझाने के लिए तूने चट्टान से पानी बहाया था! तूने उनसे कहा था, कि वे जाएं, और उस देश पर कब्‍जा कर लें, जिसको देने की प्रतिज्ञा तूने उनसे की थी।</verse>
				<verse number="16">‘पर तेरे सेवक मूसा के समकालीन लोगों ने, हमारे पूर्वजों ने तेरे प्रति ढिठाई की; उन्‍होंने अपनी गरदन टेढ़ी कर ली, और तेरी आज्ञाओं का पालन नहीं किया।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने तेरी आज्ञाओं की अवहेलना की; जो आश्‍चर्यपूर्ण कार्य तूने उनके मध्‍य किए थे, उन्‍होंने उनकी उपेक्षा कर दी। वे ढीठ बन गए, उन्‍होंने तेरे नेतृत्‍व के प्रति विद्रोह कर दिया; और मिस्र की गुलामी में लौटने के उद्देश्‍य से एक नेता को नियुक्‍त किया। पर परमेश्‍वर, तू तो सदा क्षमाशील है, अनुग्राही और दयालु, विलम्‍ब से क्रोध करनेवाला और करुणासागर है। तूने उनको नहीं त्‍यागा।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने अपने लिए बछड़े की मूर्ति ढाली, और कहा, “यह है हमारा ईश्‍वर, जो हमें मिस्र देश से छुड़ाकर लाया है।” और यों तेरी निन्‍दा की।</verse>
				<verse number="19">‘फिर भी तूने अपने अपार दयामय स्‍वभाव के कारण उन्‍हें निर्जन प्रदेश में नहीं त्‍यागा। जो मेघ-स्‍तम्‍भ दिन में उनका मार्ग-दर्शन करता था, और जो अग्‍नि-स्‍तम्‍भ रात में उनका मार्ग आलोकित करता था कि वे सही मार्ग पहचान कर उस पर चल सकें, तूने दोनों को उनसे दूर नहीं किया।</verse>
				<verse number="20">तूने उन्‍हें सिखाने के लिए अपना सद् आत्‍मा उन्‍हें दिया। तूने उनके मुंह से अपना ‘मन्ना’ नहीं छीना, और उनकी प्‍यास बुझाने के लिए तू उन्‍हें पानी देता रहा।</verse>
				<verse number="21">तू चालीस वर्ष तक निर्जन प्रदेश में उन्‍हें खिलाता-पिलाता रहा। उन्‍हें किसी वस्‍तु का अभाव नहीं हुआ। न तो उनके कपड़े फटे, और न उनके पैर सूजे।</verse>
				<verse number="22">‘तूने मार्ग में अनेक राज्‍य और जातियां उनके वश में कीं, और सीमावर्ती राष्‍ट्रों पर उनका अधिकार कर दिया। अत: उन्‍होंने हेश्‍बोन देश के राजा सीहोन और बाशान देश के राजा ओग को पराजित कर उनके देशों पर अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="23">‘निस्‍सन्‍देह तूने अपने वचन के अनुसार आकाश के तारों के सदृश उनके वंश को असंख्‍य बनाया; और जिस देश के विषय में उनके पूर्वजों से तूने कहा था कि वे उसमें प्रवेश कर उस पर अधिकार करेंगे, तूने उनको उस देश में पहुँचा दिया।</verse>
				<verse number="24">उनके वंशजों ने वहां प्रवेश किया, और उस पर अधिकार कर लिया। तूने निस्‍सन्‍देह उस देश के निवासी कनानियों को उनके अधीन कर दिया। तूने उस देश के राजाओं और प्रजा को उनके हाथ में सौंप दिया कि वे उनके साथ मनचाहा व्‍यवहार करें।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने कनान देश के किलाबंद नगरों पर, और उपजाऊ भूमि पर कब्‍जा कर लिया; उन्‍होंने उनके मकानों पर अधिकार कर लिया, जो धन-धान्‍य से भरे थे, जहाँ खुदे हुए हौद, अंगूर और जैतून के उद्यान थे; जहाँ असंख्‍य फलदायक वृक्ष थे। अत: उन्‍हें खाने के लिए भरपूर भोजन मिला, और वे खा-खाकर मुटा गए। वे तेरी अपार भलाई के कारण मजा करने लगे।</verse>
				<verse number="26">‘फिर भी उन्‍होंने तेरे धर्म-नियमों का उल्‍लंघन किया; और उन्‍होंने तेरे प्रति विद्रोह किया। उन्‍होंने तेरी व्‍यवस्‍था को कूड़े में डाल दिया, और उन नबियों को मार डाला जो उन्‍हें सावधान करते थे, और तेरे पास लौटने का सन्‍देश देते थे। यों उन्‍होंने तेरी घोर निन्‍दा की।</verse>
				<verse number="27">अत: तूने हमारे पूर्वजों को उनके शत्रुओं के हाथ में सौंप दिया, जिन्‍होंने उनको दु:ख-कष्‍ट दिए। पर संकट के समय उन्‍होंने तुझे पुकारा, और तूने स्‍वर्ग में उनकी पुकार सुनी। तूने अपने अपार दयामय स्‍वभाव के कारण उनको छुड़ानेवाले मुक्‍तिदाता भेजे, जिन्‍होंने शत्रुओं के हाथ से उनको छुड़ाया।</verse>
				<verse number="28">जब उनको बाहरी शत्रु से चैन मिलता था, वे तेरे प्रति फिर दुष्‍कर्म करते थे; इसलिए तू उनको उनके शत्रुओं के हाथ में छोड़ देता था कि उनके शत्रु उन पर शासन करें। पर जब वे तेरी ओर लौटते, और तेरी दुहाई देते थे तब तू स्‍वर्ग से उनकी दुहाई सुनता था; अनेक बार तूने अपने दयामय स्‍वभाव के कारण उनके शत्रुओं के हाथ से उन्‍हें मुक्‍त किया था।</verse>
				<verse number="29">तूने उन्‍हें चेतावनी दी थी कि वे तेरी धर्म-व्‍यवस्‍था की ओर उन्‍मुख हों। पर उन्‍होंने तेरी प्रति धृष्‍ट व्‍यवहार किया, और तेरी आज्ञाओं का पालन नहीं किया। जिन न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करने से मनुष्‍य को जीवन प्राप्‍त होता है, उनका उल्‍लंघन कर उन्‍होंने पाप किया। उन न्‍याय-सिद्धान्‍तों के विरुद्ध हठवादी रुख अपनाया: उनको मानने से इन्‍कार कर दिया।</verse>
				<verse number="30">‘तू अनेक वर्षों तक उनकी हठधर्मिता को सहता रहा; तूने अपने आत्‍मा के द्वारा, अपने नबियों के माध्‍यम से उनको चेतावनी दी; फिर भी उन्‍होंने उन पर कान नहीं दिया। इसलिए तूने अनेक देशों की कौमों के हाथों में उनको सौंप दिया।</verse>
				<verse number="31">फिर भी तूने अपने अपार करुणामय स्‍वभाव के कारण उनका पूर्ण संहार नहीं किया, और न ही उनको त्‍यागा; क्‍योंकि तू कृपालु और दयालु परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="32">‘अब हे हमारे परमेश्‍वर, तू महान, शक्‍तिशाली और आतंकमय परमेश्‍वर, अपने विधान का पालन करनेवाला, और करुणा सागर है! जो महा संकट के बादल हम पर, हमारे राजाओं, शासकों, पुरोहितों, नबियों और पूर्वजों पर, तेरे समस्‍त निज लोगों पर असीरियाई राजाओं के समय से आज तक हम पर बरसते आए हैं, उन्‍हें अपनी दृष्‍टि में कम न जान!</verse>
				<verse number="33">तो भी हम पर जो कष्‍ट आए हैं, उनके विषय में तेरा व्‍यवहार न्‍यायसंगत ही था। तूने हमारे साथ सत्‍य के अनुरूप व्‍यवहार किया, फिर भी हम दुष्‍टतापूर्ण व्‍यवहार करते रहे।</verse>
				<verse number="34">हमारे राजाओं, शासकों, पुरोहितों और हमारे पूर्वजों ने तेरी व्‍यवस्‍था का पालन नहीं किया; जो आज्ञाएं और चेतावनियां तूने उनको दी थीं, उन पर उन्‍होंने ध्‍यान नहीं दिया।</verse>
				<verse number="35">जो उपजाऊ विस्‍तृत देश तूने अपनी अपार भलाई के कारण उन्‍हें प्रदान किया था, उनके सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया था, उन्‍होंने उसमें, अपने राज्‍य में भी तेरी सेवा नहीं की; वे अपने दुष्‍कर्मों को छोड़कर तेरी और उन्‍मुख नहीं हुए।</verse>
				<verse number="36">‘देख, हम आज तक दूसरों के गुलाम हैं। उस देश में हम गुलाम हैं, जो तूने हमारे पूर्वजों को उसका धन-धान्‍य, उसका फल उपभोग करने के लिए दिया था।</verse>
				<verse number="37">उसकी सर्वोत्तम उपज उन विदेशी राजाओं को प्राप्‍त हो रही है, जिनको तूने हमारे पाप के दण्‍डस्‍वरूप हम पर नियुक्‍त किया है। वे अपनी इच्‍छा के अनुसार हमारे शरीर और पशुओं पर अधिकार जताते हैं। प्रभु, हम बड़े संकट में हैं!</verse>
				<verse number="38">‘इन सब बातों के कारण हम तेरे साथ सुदृढ़ व्‍यवस्‍थान स्‍थापित करते हैं। हम उसको लिख देते हैं; और उस पर हमारे शासक, उपपुरोहित और पुरोहित हस्‍ताक्षर करेंगे ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">जिन व्यक्‍तियों ने हस्‍ताक्षर किए, वे ये हैं: राज्‍यपाल नहेम्‍याह बेन-हकल्‍याह और सिदकियाह।</verse>
				<verse number="2">ये पुरोहित थे, जिन्‍होंने हस्‍ताक्षर किए: सरायाह, अजर्याह, यिर्मयाह,</verse>
				<verse number="3">पशहूर, अमर्याह, मल्‍कियाह,</verse>
				<verse number="4">हत्तूश, शबन्‍याह, मल्‍लूक,</verse>
				<verse number="5">हारीम, मेरेमोत, ओबद्याह,</verse>
				<verse number="6">दानिएल, गिन्नतोन, बारूक,</verse>
				<verse number="7">मशुल्‍लाम, अबियाह, मियामीन,</verse>
				<verse number="8">माज्‍याह, बिलगई और शमायाह।</verse>
				<verse number="9">उपपुरोहितों के नाम, जिन्‍होंने हस्‍ताक्षर किए: येशुअ बेन-आजन्‍याह, हेनादा के वंशजों में से बिन्नई और कदमिएल,</verse>
				<verse number="10">तथा उनके भाई-बन्‍धु शबन्‍याह, होदियाह, कलीता, पलायाह, हानान,</verse>
				<verse number="11">मीका, रहोब, हशब्‍याह,</verse>
				<verse number="12">जक्‍कूर, शेरेब्‍याह, शबन्‍याह,</verse>
				<verse number="13">होदियाह, बानी और बनीनू।</verse>
				<verse number="14">जनता के अगुओं के नाम, जिन्‍होंने हस्‍ताक्षर किए: परोश, पहत-मोआब, एलाम, जत्तू, बानी,</verse>
				<verse number="15">बुन्नी, अजगाद, बेबई,</verse>
				<verse number="16">अदोनियाह, बिग्‍वई, आदीन,</verse>
				<verse number="17">आतेर, हिजकियाह, अज्‍जूर,</verse>
				<verse number="18">होदियाह, हाशूम, बेसई,</verse>
				<verse number="19">हारीफ, अनातोत, नोबई,</verse>
				<verse number="20">मग्‍पीआश, मशुल्‍लाम, हेजीर,</verse>
				<verse number="21">मशेजबेल, सादोक, यद्दू,</verse>
				<verse number="22">पलत्‍याह, हानान, अनायाह,</verse>
				<verse number="23">होशे, हनन्‍याह, हश्‍शूब,</verse>
				<verse number="24">हल्‍लोहेश, पिल्‍हा, शोबेक,</verse>
				<verse number="25">रहूम, हशब्‍ना, मासेयाह,</verse>
				<verse number="26">अहियाह, हानान, आनान,</verse>
				<verse number="27">मल्‍लूक, हारीम और बाना।</verse>
				<verse number="28">जिन लोगों ने हस्‍ताक्षर नहीं किए थे, अर्थात् शेष पुरोहित, उपपुरोहित, मन्‍दिर के द्वारपाल, गायक और सेवक एवं वे सब पुरुष जिन्‍होंने उस देश के गैर-इस्राएली कौमों से स्‍वयं को अलग कर लिया था और परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था के प्रति निष्‍ठावान हो गए थे, तथा उनकी पत्‍नियां, पुत्र-पुत्रियां, जिन्‍हें बुद्धि और समझ थी,</verse>
				<verse number="29">इन सबने अपने प्रतिष्‍ठित जाति-भाइयों के साथ यह शपथ खाई: ‘हम परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था के अनुसार आचरण करेंगे, जो उसने अपने सेवक मूसा को प्रदान की थी। हम अपने स्‍वामी प्रभु की सब आज्ञाओं, उसके न्‍याय-सिद्धान्‍तों और संविधियों का पालन करेंगे, और उनके अनुरूप कार्य करेंगे।</verse>
				<verse number="30">हम इस देश में रहनेवाली कौमों से विवाह सम्‍बन्‍ध स्‍थापित नहीं करेंगे। हम न उनको अपनी पुत्रियाँ देंगे, और न अपने पुत्रों के लिए उनकी पुत्रियाँ लेंगे।</verse>
				<verse number="31">यदि इन कौमों के व्‍यापारी विश्राम-दिवस पर बेचने के लिए सामान, अथवा अन्न लाएंगे, तो हम विश्राम-दिवस पर, पवित्र दिन पर, उसको नहीं खरीदेंगे। ‘हम हर सातवें वर्ष खेती योग्‍य भूमि पर फसल नहीं उगाएंगे, और अपने कर्जदारों का ऋण माफ कर देंगे।</verse>
				<verse number="32">‘हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने परमेश्‍वर के भवन की सेवा में प्रतिवर्ष चांदी का एक तिहाई सिक्‍का देंगे।</verse>
				<verse number="33">यह धनराशि “अर्पण की रोटी”, नित्‍य अन्न-बलि, नित्‍य अग्‍नि-बलि, विश्राम-दिवस, नवचन्‍द्र पर्व, निर्धारित त्‍योहार, पवित्र अर्पण, इस्राएली कौम के प्रायश्‍चित के लिए की जानेवाली पाप-बलि, तथा हमारे परमेश्‍वर के भवन के सब कार्यों में व्‍यय की जाएगी।</verse>
				<verse number="34">‘इसी प्रकार हम−पुरोहित, उपपुरोहित और जनता−चिट्ठी डालकर यह निश्‍चय करते हैं: इस्राएल के समस्‍त पितृकुल प्रतिवर्ष अपने नियत समय पर प्रभु परमेश्‍वर की वेदी पर अग्‍नि प्रज्‍वलित करने के लिए लकड़ी लाएंगे; जैसा वेदी की अग्‍नि के विषय में व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ में लिखा है।</verse>
				<verse number="35">‘हम यह भी प्रतिज्ञा करते हैं कि हम खेतों की प्रथम उपज, और अपने प्रत्‍येक वृक्ष का प्रथम फल प्रति वर्ष प्रभु के भवन में अर्पित करेंगे।</verse>
				<verse number="36">इसके अतिरिक्‍त हम अपने पहिलौठे पुत्रों अथवा अपने पशुओं के पहिलौठों को, बछड़ों और मेमनों को, व्‍यवस्‍था के अनुसार अपने परमेश्‍वर के भवन में परमेश्‍वर के सेवक-पुरोहितों के पास लाएंगे, और उन्‍हें अर्पित करेंगे।</verse>
				<verse number="37">हम यह भी प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने गूंधे हुए आटे का प्रथम अंश, अपनी भेंटें, प्रत्‍येक वृक्ष का प्रथम फल, अंगूर-रस और तेल का प्रथम भाग, अपने परमेश्‍वर के भवन के कक्षों में पुरोहितों को देंगे। हम अपने खेतों की फसल का दशमांश उपपुरोहित को देंगे; क्‍योंकि उपपुरोहित ही हमारे सब नगरों में यह दशमांश एकत्र करते हैं।</verse>
				<verse number="38">जब उपपुरोहित दशमांश एकत्र करेंगे, उस समय हारून वंश का एक पुरोहित वहाँ उपस्‍थित रहेगा। उपपुरोहित इस दशमांश का दसवां अंश अपने परमेश्‍वर के भवन के कक्षों में, भण्‍डारगृह में जमा करेंगे।</verse>
				<verse number="39">इस्राएली लोग तथा लेवी कुल के उपपुरोहित अन्न, अंगूर-रस और तेल की भेंट कक्षों के उस स्‍थान में लाएंगे जहाँ पवित्र स्‍थान के पात्र रखे जाते हैं, और जहाँ सेवक-पुरोहितों, द्वारपालों और गायकों के कक्ष हैं। ‘हम शपथ लेते हैं कि हम परमेश्‍वर के भवन की उपेक्षा नहीं करेंगे। ‘यदि हम अपनी शपथ के अनुसार कार्य नहीं करेंगे तो हम शापित हों।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">अब तक केवल इस्राएली समाज के मुखिया यरूशलेम नगर में रहते थे। अत: शेष इस्राएलियों ने चिट्ठी डालकर यह निश्‍चय किया कि उनके समाज का प्रत्‍येक दसवां व्यक्‍ति पवित्र नगर यरूशलेम में बसेगा, और शेष नौ व्यक्‍ति यहूदा प्रदेश के किसी भी नगर में रह सकते हैं।</verse>
				<verse number="2">जिन व्यक्‍तियों ने स्‍वेच्‍छा से यरूशलेम नगर में बसना स्‍वीकार किया, उनको जनता ने आशीर्वाद दिया।</verse>
				<verse number="3">यरूशलेम में रहने वाले यहूदा प्रदेश के मुखियों के नाम इस प्रकार हैं। (यहूदा प्रदेश के अन्‍य नगरों में शेष इस्राएली−अर्थात् जनता, पुरोहित, उपपुरोहित, मन्‍दिर के सेवक और सुलेमान के राजकीय नौकर-चाकरों के वंशज अपनी-अपनी निज भूमि पर रहते थे)।</verse>
				<verse number="4">यरूशलेम में यहूदा कुल और बिन्‍यामिन कुल के कुछ लोग रहते थे। यहूदा कुल के पुरुषों के नाम ये हैं: अतायाह बेन-उज्‍जियाह। इसकी वंशावली इस प्रकार है: इसका पिता उज्‍जियाह था, जो जकर्याह का पुत्र, और अमर्याह का पौत्र था। अमर्याह का पिता शपत्‍याह और उसका दादा महललेल था। ये सब पुरुष पेरेस के वंशज थे।</verse>
				<verse number="5">मासेयाह बेन-बारूक। इसकी वंशावली इस प्रकार है: इसका पिता बारूक था, जो कोल्‍होजे का पुत्र और हजायाह का पौत्र था, हजायाह का पिता जकर्याह और उसक दादा शीलोई था।</verse>
				<verse number="6">पेरेस के वंशज, जो यरूशलेम में रहते थे, चार सौ अड़सठ थे, और ये शूरवीर पुरुष थे।</verse>
				<verse number="7">बिन्‍यामिन के पुरुषों के नाम: सल्‍लू बेन-मशुल्‍लाम। इसकी वंशावली इस प्रकार है: इसका पिता मशुल्‍लाम था, जो योएद का पुत्र और पदायाह का पौत्र था। पदायाह का पिता कोलायाह और उसका दादा मासेयाह था। मासेयाह का पिता इतीएल और उसका दादा यशायाह था।</verse>
				<verse number="8">सल्‍लू के योद्धा भाइयों को मिलाकर बिन्‍यामिन कुल के पुरुषों की संख्‍या नौ सौ अट्ठाईस थी।</verse>
				<verse number="9">इनका नायक योएल बेन-जिक्री था। उसका सहायक यहूदा बेन-हस्‍सनूआ था, जो नगर की देखभाल करने में उसकी सहायता करता था।</verse>
				<verse number="10">पुरोहितों के नाम: यदायाह बेन-योयारीब और याकीन।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर के भवन का मुख्‍य पुरोहित सरायाह था। सरायाह की वंशावली इस प्रकार है: सरायाह का पिता हिल्‍कियाह और उसका दादा मशुल्‍लाम था। मशुल्‍लाम का पिता सादोक, और सादोक का पिता मरायोत था जो अहीतूब का पुत्र था।</verse>
				<verse number="12">मन्‍दिर के कार्यों में यदायाह और याकीन की सहायता करनेवाले उनके भाई-बन्‍धुओं की संख्‍या आठ सौ बाइस थी। पुरोहित अदायाह बेन-यरोहाम। इसकी वंशावली इस प्रकार है: अदायाह यरोहाम का पुत्र, और पलल्‍याह का पौत्र था। पलल्‍याह का पिता अम्‍सी था, जो जकर्याह का पुत्र था। जकर्याह का पिता पशहूर था, जो मल्‍कियाह का पुत्र था।</verse>
				<verse number="13">इसके साथ भाई-बन्‍धु थे जो अपने-अपने पितृकुल के मुखिया थे। ये मिलकर दो सौ बयालीस थे। पुरोहित अमशई बेन-अजरेल। इसकी वंशावली इस प्रकार है: अमशई का पिता अजरेल था, और उसका दादा अहजई था। अहजई का पिता मशिल्‍लेमोत था, और मशिल्‍लेमोत का पिता इम्‍मेर था।</verse>
				<verse number="14">अमशई के साथ उसके भाई-बन्‍धु थे जो बड़े योग्‍य थे। उनकी संख्‍या एक सौ अट्ठाईस थी। उनका अध्‍यक्ष जब्‍दीएल बेन-हग्‍गदोलीम था।</verse>
				<verse number="15">लेवी कुल के उपपुरोहित: शमायाह बेन-हश्‍शूब। इसकी वंशावली इस प्रकार है: शमायाह का पिता हश्‍शूब था, और उसका दादा अज्रीकाम था। अज्रीकाम का पिता हशब्‍याह था, जो बुन्नी का पुत्र था।</verse>
				<verse number="16">उपपुरोहितों के मुखियों में से शब्‍बतई और योजाबाद थे। ये परमेश्‍वर के भवन के बाहरी कामों का दायित्‍व सम्‍भालते थे।</verse>
				<verse number="17">मत्तन्‍याह बेन-मीका। इसकी वंशावली इस प्रकार है। मत्तन्‍याह का पिता मीका और उसका दादा जब्‍दी था। जब्‍दी आसाफ का पुत्र था। मत्तन्‍याह भजन-कीर्तन करने वालों का अगुआ था। वह आराधना के समय भजन-कीर्तन आरम्‍भ करता था। उसके भाई-बन्‍धुओं में बकबुक्‍याह उसका सहायक था। अब्‍दा बेन-शम्‍मूअ। इसकी वंशावली इस प्रकार है: अब्‍दा के पिता का नाम शम्‍मूअ, दादा का नाम गालाल और परदादा का नाम यदूतून था।</verse>
				<verse number="18">यों पवित्र नगर में रहनेवाले उपपुरोहितों की संख्‍या दो सौ चौरासी थी।</verse>
				<verse number="19">द्वारपाल ये थे: अक्‍कूब और तल्‍मोन। इनके साथ इनके भाई-बन्‍धु भी थे, जो द्वार पर पहरा देते थे। इनकी संख्‍या एक सौ बहत्तर थी।</verse>
				<verse number="20">यहूदा प्रदेश के अन्‍य नगरों में शेष इस्राएली जनता, पुरोहित, और उपपुरोहित अपनी-अपनी निज पैतृक भूमि पर रहते थे।</verse>
				<verse number="21">पर मन्‍दिर के सेवक ओपेल टीले पर रहते थे। सीहा और गिश्‍पा उनके अध्‍यक्ष थे।</verse>
				<verse number="22">यरूशलेम में रहनेवाले उपपुरोहितों का अध्‍यक्ष उज्‍जी था। वह बानी का पुत्र, और हशब्‍याह का पौत्र था। हशब्‍याह का पिता मत्तन्‍याह और दादा मीका था। उज्‍जी बेन-बानी आसाफ के वंशजों में से एक था, जो परमेश्‍वर के भवन में गायकों का सेवा-कार्य करते थे।</verse>
				<verse number="23">उनको राजा दाऊद की ओर से एक आदेश दिया गया था कि हर दिन की आवश्‍यकता के अनुसार प्रत्‍येक गायक को क्‍या गाना चाहिए।</verse>
				<verse number="24">इस्राएली कौम का प्रतिनिधि, जो फारस सम्राट के दरबार में सम्राट को उनके सम्‍बन्‍ध में सलाह-परामर्श देता था, पतहयाह बेन-मशेजबेल था। यह यहूदा कुल के जेरह के वंश का था।</verse>
				<verse number="25">लोग देहातों में भी रहने लगे । यहूदा कुल के कुछ लोग किर्यतर्बा नगर और उसके गांवों में, कुछ दीबोन नगर और उसके गांवों में, कुछ यकब्‍सएल नगर और उसके गांवों में, रहते थे।</verse>
				<verse number="26">फिर कुछ लोग येशुअ, मोलादा, बेल्‍पेलेत,</verse>
				<verse number="27">हसर्शूआल, तथा बएर-शेबा नगर और उसके गांवों में रहते थे।</verse>
				<verse number="28">कुछ सिकलग, तथा मकोना नगर तथा उसके गांवों में,</verse>
				<verse number="29">एन-रिम्‍मोन, सोरा, यर्मूत,</verse>
				<verse number="30">जानोह तथा अदुल्‍लाम नगरों और उनके गांवों में, लाकीश और उसके खेतों में, अजेका और उसके गांवों में रहते थे। इस प्रकार यहूदा कुल के लोग बएरशेबा से हिन्नोम घाटी तक डेरा डालकर बस गए थे।</verse>
				<verse number="31">बिन्‍यामिन कुल के लोग गेबा नगर से लेकर मिकमश, अय्‍या तथा बेतएल और उसके गांवों में,</verse>
				<verse number="32">अनातोत, नोब, अनन्‍याह,</verse>
				<verse number="33">हासोर, रामाह, गित्तईम;</verse>
				<verse number="34">हादीद, सबोईम, नबल्‍लत,</verse>
				<verse number="35">लोद, ओनो, और कारीगरों की घाटी तक बस गए थे।</verse>
				<verse number="36">यहूदा प्रदेश के उपपुरोहितों के कुछ दल बिन्‍यामिन कुल के भूमि-क्षेत्रों में बस गए थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">ये पुरोहित और उपपुरोहित जरूब्‍बाबेल बेन-शालतीएल और येशुअ के साथ निष्‍कासन से लौटे थे: सरायाह, यिर्मयाह, एज्रा,</verse>
				<verse number="2">अमर्याह, मल्‍लूक, हत्तूश,</verse>
				<verse number="3">शकन्‍याह, रहूम, मेरेमोत,</verse>
				<verse number="4">इद्दो, गिन्नतोई, अबियाह,</verse>
				<verse number="5">मीयामीन, मद्याह, बिलगा,</verse>
				<verse number="6">शमायाह, योआरीब, यदायाह,</verse>
				<verse number="7">सल्‍लू, आमोक, हिल्‍कियाह और यदायाह। येशुअ के दिनों में ये ही व्यक्‍ति पुरोहितों और अपने भाई-बन्‍धुओं के मुखिया थे।</verse>
				<verse number="8">उपपुरोहित: येशुअ, बिन्नूई, कदमीएल, शेरेब्‍याह, यहूदा और मत्तन्‍याह। मत्तन्‍याह अपने भाई-बन्‍धुओं के साथ आराधना के समय भजन-कीर्तन का दायित्‍व सम्‍भालता था,</verse>
				<verse number="9">और उस समय उनके भाई बकबुक्‍याह और उन्नो उनके सामने अपना कार्य सम्‍पन्न करने के लिए खड़े रहते थे।</verse>
				<verse number="10">येशुअ से योयाकीम उत्‍पन्न हुआ, और योयाकीम से एल्‍याशीब और एल्‍याशीब से योयादा,</verse>
				<verse number="11">और योयादा से योनातान, और योनातान से यद्दू उत्‍पन्न हुआ था।</verse>
				<verse number="12">योयाकीम के दिनों में पुरोहिती परिवार के ये व्यक्‍ति मुखिया थे: सरायाह परिवार का मरायाह, यिर्मयाह परिवार का हनन्‍याह,</verse>
				<verse number="13">एज्रा परिवार का मशुल्‍लाम, अमर्याह परिवार का यहोहानान,</verse>
				<verse number="14">मल्‍लूकी परिवार का योनातान, शबन्‍याह परिवार का योसेप,</verse>
				<verse number="15">हारीम परिवार का अदना, मरायोत परिवार का हेलकई,</verse>
				<verse number="16">इद्दो परिवार का जकर्याह, गिन्नतोन परिवार का मशुल्‍लाम,</verse>
				<verse number="17">अबियाह परिवार का जिक्री, मिन्‍यमीन परिवार का..., मोअद्याह परिवार का पिलतई,</verse>
				<verse number="18">बिलगा परिवार का शम्‍मूआ, शमायाह परिवार का यहोनातान,</verse>
				<verse number="19">योयारीब परिवार का मत्तनई, यदायाह परिवार का उज्‍जी,</verse>
				<verse number="20">सल्‍लई परिवार का कल्‍लई, आमोक परिवार का एबेर,</verse>
				<verse number="21">हिल्‍कियाह परिवार का हशब्‍याह, और यदायाह परिवार का नतनेल मुखिया था।</verse>
				<verse number="22">एल्‍याशीब, योयादा, योहानान और यद्दू के दिनों में लेवीय पितृकुलों के मुखियों के नाम लिखे गए थे। फारस के सम्राट दारा के राज्‍य-काल में पुरोहितों के भी नाम लिखे गए।</verse>
				<verse number="23">एल्‍याशीब के पुत्र योहानान के दिनों तक ‘इतिहास-ग्रन्‍थ’ में लेवी वंश के पितृकुलों के मुखियों के नाम दर्ज किए गए।</verse>
				<verse number="24">लेवी वंशजों के मुखिया ये थे: हशब्‍याह, शेरेब्‍याह, और येशुअ बेन-कदमीएल। उनके साथ उनके भाई थे जो आराधना में स्‍तुति और भजन-कीर्तन गाते समय परमेश्‍वर के जन दाऊद के आदेश के अनुसार निर्धारित दलों में बंटकर उनके सम्‍मुख खड़े रहते थे।</verse>
				<verse number="25">मत्तन्‍याह, बकबुक्‍याह, ओबद्याह, मशुल्‍लाम, तल्‍मोन और अक्‍कूब द्वारपाल थे। ये मन्‍दिर के द्वारों के समीप बने भण्‍डार-गृहों पर पहरा देते थे।</verse>
				<verse number="26">ये येशुअ के पुत्र और योसादाक के पौत्र योयाकीम, तथा राज्‍यपाल नहेम्‍याह एवं पुरोहित और शास्‍त्री एज्रा के समय में थे।</verse>
				<verse number="27">जब यरूशलेम की शहरपनाह की प्रतिष्‍ठा का समय आया, तब जगह-जगह उपपुरोहितों को ढूंढ़ा गया, ताकि उनको यरूशलेम में लाया जाए और शहरपनाह की प्रतिष्‍ठा का पर्व आनन्‍द-उल्‍लास से परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देते हुए, झांझ, सारंगी, और वीणा के साथ गीत-भजन गाते हुए मनाया जाए।</verse>
				<verse number="28">उपपुरोहितों के अतिरिक्‍त यरूशलेम के चारों ओर के क्षेत्र से, तथा नतोपतियों के गांवों से,</verse>
				<verse number="29">बेत-गिलगाल नगर से, गेबा और अज्‍मावेत के क्षेत्रों से भी गायक एकत्र हुए; क्‍योंकि गायकों ने यरूशलेम के आसपास के क्षेत्रों में अपनी-अपनी बस्‍ती बसा ली थी।</verse>
				<verse number="30">तब पुरोहितों और उपपुरोहितों ने स्‍वयं को शुद्ध किया। तत्‍पश्‍चात् उन्‍होंने उपस्‍थित लोगों को, द्वारों और शहरपनाह को शुद्ध किया।</verse>
				<verse number="31">इसके बाद मैंने यहूदा कुल के दो नेताओं को शहरपनाह के ऊपर भेजा, और उनके नेतृत्‍व में दो दलों में बड़े जुलूस निकाले, जो स्‍तुति गाते हुए धूमधाम से चल रहे थे। एक जुलूस शहरपनाह के ऊपर से दाहिनी ओर ‘कूड़ा-फाटक’ की ओर गया,</verse>
				<verse number="32">और उसके पीछे-पीछे ये लोग गए: होशयाह, यहूदा प्रदेश के आधे शासक,</verse>
				<verse number="33">अजर्याह, एज्रा, मशुल्‍लाम,</verse>
				<verse number="34">यहूदा, बिन्‍यामिन, शमायाह और यिर्मयाह।</verse>
				<verse number="35">जुलूस में ये पुरोहित तुरहियाँ बजा रहे थे: उनमें जकर्याह भी था। जकर्याह योनातान का पुत्र और शमायाह का पौत्र था। शमायाह का पिता मत्तन्‍याह और दादा मीकायाह था। मीकायाह जक्‍कूर का पुत्र और आसाफ का पौत्र था।</verse>
				<verse number="36">जकर्याह के भाई-बन्‍धु जो पुरोहित थे− शमायाह, अजरेल, मिललई, गिललई, माए, नतनेल, यहूदा और हनानी− परमेश्‍वर के जन दाऊद के वाद्य-यन्‍त्र बजा रहे थे। उनके आगे-आगे शास्‍त्री एज्रा चल रहा था।</verse>
				<verse number="37">जुलूस ‘झरन-द्वार’ पर पहुँचा। वहाँ से वह दाऊदपुर की सीढ़ी पर चढ़ा, जहाँ शहरपनाह का चढ़ाव था, और दाऊद-भवन के पूर्व में स्‍थित ‘जल-द्वार’ पर पहुँचा।</verse>
				<verse number="38">दूसरा जुलूस बाईं ओर गया। लोग भजन-कीर्तन गा रहे थे। मैं शेष आधे लोगों के साथ जुलूस के पीछे गया। जुलूस शहरपनाह के ऊपर से होकर ‘तन्‍दूर-बुर्ज’ से निकलता हुआ शहरपनाह के उस भाग पर पहुँचा जहाँ शहरपनाह चौड़ी है।</verse>
				<verse number="39">वहाँ से जुलूस ‘एफ्रइम-द्वार’, ‘प्राचीन-द्वार’, ‘मत्‍स्‍य-द्वार’, हननेल-बुर्ज और हम्‍मेआ-बुर्ज से निकलते हुए ‘मेष-द्वार’ पर पहुँचा और वहाँ से ‘निरीक्षण-द्वार’ पर जाकर रुक गया।</verse>
				<verse number="40">अब स्‍तुतिगान करनेवाले दोनों जुलूस परमेश्‍वर के भवन में आकर खड़े हो गए। मैं और मेरे साथ के आधे शासक भी वहाँ थे।</verse>
				<verse number="41">पुरोहित एल्‍याकीम, मसियाह, मिन्‍यामीन, मीकायाह, एल्‍योएनई, जकर्याह और हनन्‍याह तुरहियां लिए हुए वहां खड़े थे।</verse>
				<verse number="42">इनके अतिरिक्‍त मासेयाह, शमायाह, एलआजर, उज्‍जी, यहोहानान, मल्‍कियाह, एलाम और एजेर भी थे। गायकों ने विज्रहयाह के निर्देशन में गाना आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="43">उस समय लोगों ने बड़ी-बड़ी बलि चढ़ाई, और आनन्‍द मनाया; क्‍योंकि परमेश्‍वर ने उन्‍हें बहुत आनन्‍द मनाने का अवसर प्रदान किया था। स्‍त्रियों और बच्‍चों ने भी आनन्‍द मनाया। यरूशलेम का आनन्‍द-स्‍वर दूर-दूर तक सुनाई दे रहा था।</verse>
				<verse number="44">उसी दिन भण्‍डार-गृहों के संरक्षकों की नियुिक्‍त की गई। इन भण्‍डार-गृहों में मन्‍दिर में चढ़ाई गई भेंट, उपज का प्रथम फल और दशमांश रहता था। इनके अतिरिक्‍त पुरोहितों और उपपुरोहितों के नियत भाग भी रहते थे, जो नगर के खेतों से एकत्र किए जाते थे। यह धर्म-व्‍यवस्‍था के अनुसार निर्धारित कर दिया गया था। यहूदा प्रदेश की जनता परमेश्‍वर की सेवा करनेवाले पुरोहितों और उपपुरोहितों से प्रसन्न थी।</verse>
				<verse number="45">पुरोहित और उपपुरोहित परमेश्‍वर की आराधना सम्‍पन्न करते थे। वे शुद्धीकरण की विधि भी सम्‍पन्न करते थे। गायक और द्वारपाल भी दाऊद और उसके पुत्र सुलेमान के आदेश के अनुसार अपना-अपना नियत कार्य सम्‍पन्न करते थे।</verse>
				<verse number="46">प्राचीन काल में दाऊद और आसाफ के समय में गायक-मण्‍डल निर्देशक हुआ करते थे और परमेश्‍वर की आराधना में भजन-कीर्तन, स्‍तुतिगान गाए जाते थे।</verse>
				<verse number="47">जरूब्‍बाबेल और नहेम्‍याह के दिनों में सब इस्राएली-आराधक गायकों और द्वारपालों को प्रतिदिन निश्‍चित अंश देते थे और भेंट में से उपपुरोहितों के लिए उनका अंश अलग कर देते थे, और फिर उपपुरोहित अपने इस अंश में से पुरोहितों के निर्धारित अंश को निकालकर अलग रख देते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">उसी दिन लोगों के सम्‍मुख मूसा के व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ में से पाठ किया गया। उसमें यह लिखा हुआ मिला: ‘तुम अम्‍मोनी और मोआबी कौम के किसी भी व्यक्‍ति को परमेश्‍वर की धर्म-सभा में कभी प्रवेश नहीं करने देना;</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि इस्राएलियों के निर्गमन के समय उन्‍होंने इस्राएलियों को खाना-पीना नहीं, बल्‍कि बालाम के द्वारा अभिशाप दिया था जिसको उन्‍होंने दक्षिणा देकर बुलवाया था। फिर भी हमारे परमेश्‍वर ने बालाम के इस शाप को वरदान में बदल दिया।’</verse>
				<verse number="3">जब लोगों ने व्‍यवस्‍था का यह आदेश सुना, तब उन्‍होंने अविलम्‍ब इस्राएली समाज से उन सब को बहिष्‍कृत कर दिया जो वर्ण-संकर जाति के थे।</verse>
				<verse number="4">पुरोहित एल्‍याशीब हमारे परमेश्‍वर के भवन के भण्‍डार-गृहों का प्रबन्‍धक नियुक्‍त किया गया था, और वह तोबियाह का सम्‍बन्‍धी था।</verse>
				<verse number="5">उसने तोबियाह के लिए एक बड़े कमरे का प्रबन्‍ध किया। इस कमरे में पहले अन्न-बलि का सामान, लोबान, मन्‍दिर के पात्र, उपपुरोहितों, गायकों और द्वारपालों के लिए नियत किया गया अन्न, अंगूर-रस और तेल का दशमांश तथा पुरोहितों की भेटें रखी जाती थीं।</verse>
				<verse number="6">जिस समय तोबियाह के लिए यह व्‍यवस्‍था की गई थी, उस समय मैं यरूशलेम में नहीं था। मैं बेबीलोन के सम्राट अर्तक्षत्र के शासन-काल के बत्तीसवें वर्ष में उसके पास चला गया था। कुछ दिनों के बाद मैंने उससे छुट्टी मांगी,</verse>
				<verse number="7">और मैं यरूशलेम को लौटा। तब मुझे एल्‍याशीब के कुकर्म का पता चला कि उसने परमेश्‍वर के भवन के आंगनों में तोबियाह के लिए एक कमरे का प्रबन्‍ध किया है।</verse>
				<verse number="8">यह प्रबन्‍ध मुझे अनुचित लगा, और मैंने तोबियाह के सब बर्तन-भांड़े उस कमरे से बाहर फेंक दिए।</verse>
				<verse number="9">मैंने आदेश दिया कि कमरे को साफ किया जाए। तब लोगों ने कमरों की सफाई की। तत्‍पश्‍चात् मैंने परमेश्‍वर के भवन के पात्र, अन्नबलि का सामान और लोबान उनमें फिर से रख दिया।</verse>
				<verse number="10">फिर मुझे मालुम हुआ कि उपपुरोहितों को उनका दशमांश नहीं दिया जा रहा है। इसलिए सेवा करनेवाले उपपुरोहित और गायक अपने-अपने खेत को भाग गए हैं।</verse>
				<verse number="11">अत: मैंने प्रशासकों को डांटकर पूछा, ‘उपपुरोहितों और गायकों ने परमेश्‍वर के भवन को क्‍यों छोड़ा?’ मैंने उपपुरोहितों और गायकों को फिर एकत्र किया, और उनके पहले के स्‍थान पर उन्‍हें पुन: नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="12">उस समय से यहूदा-प्रदेश के सब इस्राएली अन्न, अंगूर-रस और तेल का दशमांश भण्‍डार-गृह में लाने लगे।</verse>
				<verse number="13">मैंने भण्‍डारगृहों की सामग्री से उचित वितरण के लिए पुरोहित शेलेम्‍याह, शास्‍त्री सादोक और उपपुरोहित पदायाह को निरीक्षक नियुक्‍त किया। उनका सहायक हानान था, जो मत्तन्‍याह का पौत्र और जक्‍कूर का पुत्र था। ये ईमानदार माने जाते थे। इनका कार्य अपने सहकर्मी भाइयों में दशमांश को वितरित करना था।</verse>
				<verse number="14">हे मेरे परमेश्‍वर! मेरा यह कार्य मेरी भलाई के लिए स्‍मरण रखना। जो सत्‍कार्य मैंने तेरे भवन के लिए, तेरे भवन की सेवा के लिए किए हैं, उनको मत भूलना।</verse>
				<verse number="15">उन्‍हीं दिनों में मैंने यहूदा प्रदेश में देखा कि किसान विश्राम-दिवस पर रस-कुण्‍डों में अंगूर को रौंद कर उसका रस निकालते हैं। वे विश्राम-दिवस पर खेतों से अनाज के पूले लाते और उनको गधों पर लादते हैं। इसी प्रकार वे अंगूर-रस, अंगूर के गुच्‍छे, अंजीर के फल आदि सब प्रकार के बोझ विश्राम-दिवस पर ढो-ढोकर यरूशलेम में लाते हैं। विश्राम-दिवस पर वे भोजन-सामग्री बेचते हैं। मैंने उनको चेतावनी दी।</verse>
				<verse number="16">सोर देश के कुछ व्‍यापारी नगर में रहते थे, और वे मछली तथा अन्‍य प्रकार का सामान यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम में लाते और विश्राम-दिवस पर लोगों को बेचते थे।</verse>
				<verse number="17">अत: मैंने यहूदा प्रदेश के प्रतिष्‍ठित लोगों को फटकारा और उनसे कहा, ‘तुम विश्राम-दिवस पर अनुचित कार्य करते हो, और पवित्र दिवस को अपवित्र करते हो।</verse>
				<verse number="18">तुम्‍हारे पूर्वजों ने भी ऐसा ही किया था, और हमारे परमेश्‍वर ने हम पर और इस नगर पर अनेक विपत्तियाँ ढाही थीं। अब तुम विश्राम-दिवस को अपवित्र कर परमेश्‍वर का कोप इस्राएली कौम पर और अधिक भड़का रहे हो।’</verse>
				<verse number="19">अत: मैंने आदेश दिया कि जब विश्राम-दिवस आरम्‍भ होने के पूर्व अन्‍धेरा होने लगे, तब यरूशलेम के प्रवेश-द्वारों को बन्‍द कर दिया जाए, और जब तक विश्राम-दिवस समाप्‍त न हो जाए तब तक उनको न खोला जाए। मैंने अपने निजी सेवक प्रवेश-द्वारों पर नियुक्‍त किए और उन्‍हें आदेश दिया कि माल-असबाब का कोई भी बोझ विश्राम-दिवस पर शहर के भीतर नहीं आएगा।</verse>
				<verse number="20">अत: व्‍यापारी और सब प्रकार का सामान बेचने वाले यरूशलेम नगर के बाहर ठहरने लगे। उन्‍होंने एक-दो बार शहरपनाह के बाहर भी रात में डेरा डाला।</verse>
				<verse number="21">मैंने उनको चेतावनी दी, ‘तुम लोग शहरपनाह के बाहर डेरा क्‍यों डालते हो? अगर तुमने फिर ऐसा किया तो मैं तुम्‍हें सजा दूंगा।’ अत: वे उस समय से फिर विश्राम-दिवस पर अपना माल बेचने नहीं आए।</verse>
				<verse number="22">तत्‍पश्‍चात् मैंने उपपुरोहितों को आदेश दिया कि वे अपने को शुद्ध करें और प्रवेश-द्वारों पर पहरा देने के लिए वहां जाएं, जिससे विश्राम-दिवस की पवित्रता भंग न हो। हे परमेश्‍वर, मेरी भलाई के लिए यह कार्य भी स्‍मरण रखना; और अपने अत्‍यन्‍त करुणामय स्‍वभाव के अनुरूप मुझ पर दया करना।</verse>
				<verse number="23">उन्‍हीं दिनों में मैंने ऐसे अनेक यहूदी देखे जिन्‍होंने गैर-यहूदी कौम, अर्थात् अश्‍दोदी, अम्‍मोनी और मोआबी कौमों की कन्‍याओं से विवाह किया था।</verse>
				<verse number="24">उनके आधे बच्‍चे अश्‍दोदी भाषा बोलते थे। वे यहूदा प्रदेश की मातृ-भाषा नहीं जानते थे। प्रत्‍येक अपनी कौम की भाषा बोलता था।</verse>
				<verse number="25">तब मैंने उन्‍हें डांटा और उन्‍हें कटु शब्‍द कहे। मैंने कुछ को मारा-पीटा और उनके बाल नोचे। मैंने परमेश्‍वर के नाम पर उन्‍हें यह शपथ दी: ‘तुम गैर-यहूदी कौमों के पुत्रों से अपनी पुत्रियों का विवाह नहीं करोगे, और न अपना और न अपने पुत्रों का विवाह उनकी पुत्रियों से करोगे।</verse>
				<verse number="26">क्‍या तुम्‍हें याद नहीं है कि इस्राएल देश के राजा सुलेमान ने गैरयहूदी कौम की स्‍त्रियों के कारण पाप किया था? विश्‍व के अनेक राष्‍ट्रों में राजा सुलेमान जैसा राजा नहीं हुआ है। परमेश्‍वर भी उसको प्‍यार करता था, और उसको समस्‍त इस्राएल देश का राजा भी बनाया था। पर राजा सुलेमान को ऐसी ही विदेशी कौमों की स्‍त्रियों ने पाप में डाला था।</verse>
				<verse number="27">क्‍या हम तुम्‍हारी बात सुनें और ऐसा महा दुष्‍कर्म करें? क्‍या हम विदेशी कौमों की कन्‍याओं से विवाह कर अपने परमेश्‍वर के प्रति ऐसा विश्‍वसघात करेंगे? कदापि नहीं।’</verse>
				<verse number="28">महापुरोहित एल्‍याशीब के पुत्र योयादा का एक पुत्र होरोन-निवासी सनबल्‍लत का दामाद था। मैंने योयादा के पुत्र को यरूशलेम से निकाल दिया।</verse>
				<verse number="29">हे मेरे परमेश्‍वर, पुरोहितों ने भी पवित्र पुरोहित-पद को अपवित्र कर दिया, उन्‍होंने पुरोहितों और उपपुरोहितों के विधान को तोड़ा; उनका यह दुष्‍कर्म मत भूलना!</verse>
				<verse number="30">इस प्रकार मैंने पुरोहितों और उपपुरोहितों को विदेशी सम्‍पर्क से शुद्ध किया। मैंने उनकी सेवा-बारी पुन: निश्‍चित की और हर एक को उसका काम सौंप दिया।</verse>
				<verse number="31">मैंने लकड़ी की भेंट तथा फसल के प्रथम फल की भेंट चढ़ाने का समय भी नियत कर दिया। हे मेरे परमेश्‍वर, मेरी भलाई के लिए मुझे मत भूलना!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="17">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">सम्राट क्षयर्ष भारतवर्ष से इथियोपिआ देश तक एक सौ सत्ताईस प्रदेशों पर राज्‍य करता था। उसके राज्‍यकाल में यह घटना घटी:</verse>
				<verse number="2">सम्राट क्षयर्ष के साम्राज्‍य की राजधानी शूशनगढ़ थी। वहां सिंहासन पर बैठ कर वह राज्‍य कर रहा था।</verse>
				<verse number="3">उसने अपने शासन के तीसरे वर्ष अपने सब उच्‍चाधिकारियों, दरबारियों, फारस और मादय देशों के सेनापतियों, और अपने प्रदेशों के सामन्‍तों तथा राज्‍यपालों को अपने महल में भोज दिया।</verse>
				<verse number="4">भोज-उत्‍सव एक सौ अस्‍सी दिन तक मनाया गया। उस अवधि में उसने अतिथियों को अपना राजकीय वैभव दिखाया और अपनी प्रभुता की शान-शौकत प्रदर्शित की।</verse>
				<verse number="5">एक सौ अस्‍सी दिन के पश्‍चात् सम्राट क्षयर्ष ने अपने महल के उद्यान के मण्‍डप में राजधानी शूशन के समस्‍त निवासियों को−छोटे-बड़े सब को−भोज दिया। यह भोज-उत्‍सव सात दिन तक चलता रहा।</verse>
				<verse number="6">भोज-स्‍थल पर चांदी की छड़ों में और संगमर्मर के खम्‍भों में बैंगनी रंग के पतले सूत की डोरियों पर सफेद सूती परदे टंगे थे और नीले रंग की झालरें लटक रही थीं। लाल, सफेद, पीले, और काले संगमर्मर के फर्श पर सोने और चांदी के आसन रखे थे।</verse>
				<verse number="7">अतिथियों को सोने के चषक में शराब पिलाई गई। ये चषक भिन्न-भिन्न प्रकार के थे। सम्राट की शान-शौकत के अनुरूप शाही शराब अतिथियों को छक कर पिलाई गई।</verse>
				<verse number="8">मद्यपान नियम से हो रहा था। शराब पीने के लिए किसी को विवश नहीं किया गया; क्‍योंकि सम्राट ने अपने महल के भण्‍डारियों को यह आदेश दे रखा था कि अतिथियों की इच्‍छानुसार उनके साथ व्‍यवहार किया जाए।</verse>
				<verse number="9">रानी वशती ने सम्राट क्षयर्ष के महल में महिलाओं को भोज दिया था।</verse>
				<verse number="10">सातवें दिन, जब सम्राट क्षयर्ष शराब में मस्‍त था, उसने अपने सात सेवक-खोजों−महूमान, बिज्‍जता, हर्बोना, बिग्‍ता, अबग्‍ता, जेतेर और कर्कस−को आदेश दिया</verse>
				<verse number="11">कि वे रानी वशती को राजमुकुट के साथ सम्राट के सम्‍मुख पेश करें ताकि वह लोगों और दरबारियों को उसकी सुन्‍दरता के दर्शन करा सके; क्‍योंकि रानी वशती देखने में सुन्‍दर थी।</verse>
				<verse number="12">खोजों ने सम्राट का आदेश रानी वशती को दिया, किन्‍तु रानी ने सम्राट के सम्‍मुख आना अस्‍वीकार कर दिया। सम्राट नाराज हुआ। उसके भीतर ही भीतर क्रोध भभकने लगा।</verse>
				<verse number="13">सम्राट की यह नीति थी कि वह विधि और न्‍याय-शास्‍त्र के आचार्यों से परामर्श ले, जो परंपराओं से परिचित थे।</verse>
				<verse number="14">ये आचार्य सम्राट के समीप ही रहते थे। ये सम्राट के सम्‍मुख किसी भी समय आ-जा सकते थे। इनका स्‍थान साम्राज्‍य में प्रथम था। ये फारस और मादय देशों के सात प्रशासक थे। इनके नाम थे: कर्शना, शेतार, अदमाता, तर्शीश, मेरेस, मर्सना और ममूकान।</verse>
				<verse number="15">सम्राट ने उनसे पूछा, ‘मैंने खोजों के द्वारा जो आदेश रानी वशती को भेजा था, उसने उसकी अवहेलना की है। अत: कानून के अनुसार उसके साथ क्‍या व्‍यवहार किया जाए?’</verse>
				<verse number="16">ममूकान ने सम्राट और उच्‍चाधिकारियों के सम्‍मुख यह कहा, ‘रानी वशती ने, न केवल महाराज के प्रति अपराध किया है वरन् महाराज के अधीन समस्‍त प्रदेशों के उच्‍चाधिकारियों और निवासियों के प्रति भी अपराध किया है।</verse>
				<verse number="17">रानी के इस कार्य की चर्चा सब स्‍त्रियों में फैल जाएगी, और वे भी अपने-अपने पति के आदेश की उपेक्षा करेंगी। वे कहेंगी, “महाराज क्षयर्ष ने रानी वशती को आदेश दिया था कि वह उनके सम्‍मुख पेश हो, किन्‍तु वह नहीं आई, अत: हम भी अपने पति के आदेश का पालन नहीं करेंगी।”</verse>
				<verse number="18">आज ही फारस और मादय देशों की महिलाएँ, जिन्‍होंने रानी वशती के इस कार्य की चर्चा सुनी है, महाराज के प्रशासकों से यही बात कहेंगी। इस प्रकार सब ओर भारी उपेक्षा और क्रोध का वातावरण निर्मित होगा।</verse>
				<verse number="19">यदि महाराज को यह उचित प्रतीत हो तो वह एक राजाज्ञा प्रसारित करें, और यह राजाज्ञा फारस और मादय देशों के विधि-शास्‍त्र में लिख ली जाए ताकि यह रद्द न की जा सके: “वशती महाराज क्षयर्ष के सम्‍मुख आज से फिर कभी उपस्‍थित नहीं हो सकेगी।” महाराज पटरानी का पद किसी अन्‍य स्‍त्री को, जो उससे अच्‍छी हो, प्रदान करें।</verse>
				<verse number="20">जब महाराज की राजाज्ञा उनके विशाल साम्राज्‍य के कोने-कोने में प्रसारित की जाएगी तब सब पत्‍नियां अपने-अपने पति का−चाहे वह बड़ा हो, अथवा छोटा−आदर-सम्‍मान करेंगी।’</verse>
				<verse number="21">ममूकान की यह सलाह सम्राट और उसके उच्‍चाधिकारियों को पसन्‍द आई। सम्राट ने ममूकान की सलाह के अनुसार कार्य किया।</verse>
				<verse number="22">उसने अपने अधीन सब प्रदेशों को, उनकी लिपि में, और वहां के निवासियों की भाषा में राजपत्र भेजे, जिनमें यह आदेश लिखा था: “प्रत्‍येक पुरुष अपने घर में स्‍वामी होगा, और उसकी आज्ञा सर्वोच्‍च होगी। ”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">कुछ दिनों के पश्‍चात्, जब सम्राट क्षयर्ष का क्रोध शान्‍त हुआ तब उसको रानी वशती की याद आई। उसको स्‍मरण हुआ कि रानी वशती ने क्‍या अपराध किया था, और उसके विरुद्ध कौन-सी राजाज्ञा प्रसारित की गई थी।</verse>
				<verse number="2">तब सम्राट की सेवा करने वाले दरबारियों ने उससे यह कहा, ‘महाराज के लिए देखने में सुन्‍दर कुंवारी कन्‍याएं ढूंढ़ी जाएं।</verse>
				<verse number="3">महाराज अपने साम्राज्‍य के सब प्रदेशों में उच्‍चाधिकारी नियुक्‍त करें जो सुन्‍दर कुंवारी कन्‍याओं को शूशनगढ़ के रनिवास में लाएंगे और उनको महाराज की रानियों के प्रबन्‍धक खोजा हेगय को सौंप देंगे। कन्‍याओं को शृंगार का सामान दिया जाए।</verse>
				<verse number="4">तब जो कन्‍या महाराज को पसन्‍द आएगी, वह वशती के स्‍थान पर रानी बने।’ सम्राट क्षयर्ष को यह बात पसन्‍द आई, और उसने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="5">शूशनगढ़ नगर में एक यहूदी था। उसका नाम मोरदकय था। वह बिन्‍यामिन कुल का था। उसके परदादा का नाम कीश, दादा का नाम शिमई, और पिता का नाम याईर था।</verse>
				<verse number="6">मोरदकय उन निष्‍कासित बन्‍दियों में से एक था, जिनको बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्‍सर यहूदा प्रदेश के राजा यकोन्‍याह के साथ यरूशलेम नगर से बन्‍दी बनाकर ले गया था।</verse>
				<verse number="7">उसने अपने चाचा अबीहइल की बेटी हदस्‍सा अर्थात् एस्‍तर को पाला-पोसा था; क्‍योंकि वह अनाथ थी; न उसकी माँ थी और न पिता। जब उसके माता-पिता का देहान्‍त हो गया तब मोरदकय ने उसको गोद लेकर अपनी पुत्री बना लिया। वह देखने में सुन्‍दर थी। उसका अंग-अंग सांचे में ढला था।</verse>
				<verse number="8">सम्राट क्षयर्ष का आदेश और राजाज्ञा प्रसारित की गई। अत: अनेक कन्‍याएं शूशनगढ़ में हेगय को सौंपी गईं। उनमें एस्‍तर भी थी। वह रनिवास के प्रबन्‍धक हेगय के संरक्षण में रहने के लिए राजमहल में लाई गई।</verse>
				<verse number="9">एस्‍तर को देखकर हेगय खुश हो गया। उसने उसके साथ कृपापूर्ण व्‍यवहार किया। उसने शीघ्र ही एस्‍तर को शृंगार का सामान दिया। इसके अतिरिक्‍त उसने उसे राजमहल की सात चुनी हुई सेविकाएं दीं तथा उसके भोजन की व्‍यवस्‍था कर दी। तत्‍पश्‍चात् उसने एस्‍तर तथा उसकी सेविकाओं को रनिवास के सर्वोत्तम भाग में ठहरा दिया।</verse>
				<verse number="10">एस्‍तर ने अपनी जाति और वंश के सम्‍बन्‍ध में कुछ नहीं बताया; क्‍योंकि मोरदकय ने उसे आदेश दिया था कि वह अपनी जाति के विषय में किसी को कुछ न बताए।</verse>
				<verse number="11">मोरदकय एस्‍तर का हाल-चाल जानने के लिए प्रतिदिन रनिवास के आँगन के सामने से गुजरता था।</verse>
				<verse number="12">बारह महीने तक कन्‍याओं का रूप संवारा गया−यह नियम था। छ: महीने तक गन्‍धरस के तेल से तथा छ: महीने तक सुगन्‍धित द्रव्‍य तथा उबटन के लेप से उनकी सौंदर्य-सज्‍जा की गई। अपने शृंगार के लिए स्‍त्रियाँ उन वस्‍तुओं का उपयोग करती थीं। जब बारह महीने बीत गए तब उन्‍हें नियमानुसार बारी-बारी से सम्राट क्षयर्ष के पास महल में लाया गया।</verse>
				<verse number="13">प्रत्‍येक कन्‍या रनिवास से जो भी वस्‍तु सम्राट के महल में अपने साथ ले जाना चाहती थी, वह उसको दी जाती थी, और यों वह सम्राट के महल में प्रवेश करती थी।</verse>
				<verse number="14">कन्‍या सम्राट के महल में शाम को प्रवेश करती थी और सबेरे वहाँ से निकलकर दूसरे रनिवास में चली जाती थी। यह दूसरा रनिवास राज-खोजा शाशगज के अधिकार में था। शाशगज सम्राट की रखेलों की देखभाल करता था। जब कन्‍या सम्राट को पसन्‍द आती थी, तब वह दूसरी बार उसके महल में जाती थी। सम्राट उसको नाम लेकर बुलाता था; अन्‍यथा नहीं।</verse>
				<verse number="15">एस्‍तर मोरदकय के चाचा अबीहइल की बेटी थी। मोरदकय ने उसको गोद लिया था और उसको अपनी बेटी की तरह पाला था। जब उसकी बारी आई तब उसने अपनी ओर से रनिवास से कुछ भी ले जाना अस्‍वीकार कर दिया। वह केवल वे ही वस्‍तुएं ले गई जिनको ले जाने की सलाह राज-खोजा हेगय ने दी थी। जिस-जिस व्यक्‍ति ने एस्‍तर को देखा उसने उसको पसन्‍द किया।</verse>
				<verse number="16">एस्‍तर को सम्राट क्षयर्ष के शासन-काल के सातवें वर्ष के दसवें महीने, अर्थात् तेबेट माह में, सम्राट के पास महल में लाया गया।</verse>
				<verse number="17">सम्राट ने अन्‍य स्‍त्रियों से अधिक एस्‍तर को प्‍यार किया; और एस्‍तर ने सब कन्‍याओं से अधिक सम्राट की कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त की। सम्राट उससे यहाँ तक प्रसन्न हो गया कि उसने उसके सिर पर राजमुकुट पहिना दिया, और उसको वशती के स्‍थान पर रानी बना दिया।</verse>
				<verse number="18">तत्‍पश्‍चात् सम्राट ने अपने सब सामंतों और दरबारियों को महा-भोज दिया। यह एस्‍तर के सम्‍मान में दिया गया। सम्राट क्षयर्ष ने अपने अधीन प्रदेशों का कर भी माफ कर दिया, और शाही उदारता के अनुरूप उपहार लुटाए।</verse>
				<verse number="19">जब कन्‍याएं दूसरी बार एकत्र हुईं, उस समय मोरदकय राजमहल के प्रवेश-द्वार पर बैठा हुआ था।</verse>
				<verse number="20">उसके आदेश के अनुसार एस्‍तर ने अपनी जाति और वंश को प्रकट नहीं किया था। एस्‍तर अपने चचेरे भाई की आज्ञा का पालन करती थी; क्‍योंकि उसने ही उसका पालन-पोषण किया था।</verse>
				<verse number="21">जिन दिनों मोरदकय राजमहल के प्रवेश-द्वार पर बैठा करता था, सम्राट के दो खोजे−बिगताना और तेरेश−जो द्वारपाल थे, सम्राट क्षयर्ष से नाराज हो गए, और उन्‍होंने सम्राट पर प्रहार करने का षड्‍यन्‍त्र रचा।</verse>
				<verse number="22">मोरदकय को यह मालूम हो गया, और उसने षड्‍यन्‍त्र की सूचना रानी एस्‍तर को दे दी। रानी एस्‍तर ने मोरदकय के नाम से सम्राट को यह बता दिया।</verse>
				<verse number="23">सम्राट ने तत्‍काल षड्‍यन्‍त्र की खोजबीन की, और सूचना सच निकली। दोनों खोजे फांसी के खम्‍भों पर टांग दिये गए। इस षड्‍यन्‍त्र का विवरण ‘इतिहास ग्रन्‍थ’ में सम्राट के सम्‍मुख लिख लिया गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">कुछ दिनों के पश्‍चात् सम्राट क्षयर्ष ने अगाग वंश के हामान बेन-हम्‍मदाता की पदोन्नति की; उसे उच्‍च पद दिया, और उसके सहयोगी सामंतों में उसे उच्‍चासन प्रदान किया।</verse>
				<verse number="2">अत: राजभवन के द्वारपाल, सम्राट के सब सेवक, हामान के सम्‍मुख सिर झुकाकर और भूमि पर लेटकर उसको साष्‍टांग प्रणाम करते थे; क्‍योंकि सम्राट ने उन्‍हें ऐसा ही आदेश दिया था। किन्‍तु मोरदकय न तो सिर झुकाकर और न भूमि पर लेटकर उसको साष्‍टांग प्रणाम करता था।</verse>
				<verse number="3">सम्राट क्षयर्ष के सेवकों ने, जो राजमहल के द्वारपाल थे, मोरदकय से कहा, ‘तुम महाराज के आदेश का उल्‍लंघन क्‍यों करते हो?’</verse>
				<verse number="4">द्वारपाल हर दिन उससे यह कहते थे, किन्‍तु उसने उनकी बात नहीं सुनी। मोरदकय ने उन्‍हें बताया कि वह यहूदी है, और वह किसी को सिर झुकाकर प्रणाम नहीं कर सकता। यह देखने के लिए कि क्‍या मोरदकय की यह बात हामान को स्‍वीकार होगी अथवा नहीं, द्वारपालों ने उसको बता दिया कि मोरदकय यहूदी है।</verse>
				<verse number="5">जब हामान ने यह देखा कि मोरदकय न सिर झुकाकर और न भूमि पर लेटकर उसको प्रणाम करता है, तब वह क्रोध से भर गया।</verse>
				<verse number="6">पर उसने केवल मोरदकय पर ही हाथ उठाना उचित न समझा। द्वारपालों ने मोरदकय के अन्‍य जाति-भाई-बन्‍धुओं के विषय में भी उसे बताया था, इसलिए वह सम्राट क्षयर्ष के समस्‍त साम्राज्‍य में बसे हुए मोरदकय के जाति-भाई-बन्‍धुओं को−सब यहूदियों को नष्‍ट करना चाहता था।</verse>
				<verse number="7">सम्राट क्षयर्ष के शासन-काल के बारहवें वर्ष के प्रथम महीने में, अर्थात् नीसान महीने में, हामान ने अपने सम्‍मुख ‘पूर’ − जिसका अर्थ है ‘चिट्ठी’ − प्रत्‍येक दिन तथा प्रत्‍येक महीने के नाम पर निकलवायी। शकुन विचार करने वालों ने चिट्ठी डाली तो वह बारहवें महीने−अदार के नाम पर और उसके तेरहवें दिन पर निकली।</verse>
				<verse number="8">तब हामान ने सम्राट क्षयर्ष से यह कहा, ‘महाराज, आपके साम्राज्‍य के समस्‍त प्रदेशों के निवासियों में एक ऐसी कौम यहाँ-वहाँ बस गई है, जिसके रीति-रिवाज उन प्रदेशों के निवासियों से भिन्न हैं। उस कौम के लोग महाराज के नियमों का पालन नहीं करते हैं। यह महाराज के हित में न होगा कि आप उनकी उपेक्षा करते रहें।</verse>
				<verse number="9">अत: यदि महाराज उचित समझें तो राजाज्ञा प्रसारित की जाए, और उन्‍हें नष्‍ट कर दिया जाए। कार्य की समाप्‍ति पर मैं महाराज के कोषाधिकारियों के हाथ में दस हजार चान्‍दी के सिक्‍के दूंगा ताकि वे उसको महाराज के खजाने में जमा कर दें।’</verse>
				<verse number="10">अत: सम्राट क्षयर्ष ने अपने हाथ से मुहर अंकित करनेवाली अंगूठी उतारी, और यहूदी कौम के दुश्‍मन, अगाग वंश के हामान बेन-हम्‍मदाता को दे दी,</verse>
				<verse number="11">और उससे यह कहा, ‘यह चान्‍दी और यह कौम मैंने तुम्‍हें दी। तुम्‍हें जो भला लगे, तुम उनके साथ करो।’</verse>
				<verse number="12">पहिले महीने की तेरहवीं तारीख को सम्राट के सचिव बुलाए गए। उन्‍होंने हामान के आदेश को सम्राट के क्षत्रपों, सब प्रदेशों के राज्‍यपालों और सब कौमों के शासकों के लिए उनकी अपनी भाषा और लिपि में लिखा। यह आदेश सम्राट क्षयर्ष के नाम से लिखा गया, और सम्राट की अंगूठी से उस पर मुहर अंकित कर दी गई।</verse>
				<verse number="13">आदेश-पत्र साम्राज्‍य के सब प्रदेशों में हरकारों के द्वारा भेज दिए गए। पत्र में यह लिखा था: ‘अदार नामक बारहवें महीने के तेरहवें दिन सब यहूदियों का, जवान और बूढ़ों, बच्‍चों और स्‍त्रियों का वध कर दिया जाए और उनकी धन-सम्‍पत्ति को लूट लिया जाए।’</verse>
				<verse number="14">इस आदेश-पत्र की एक-एक प्रति प्रत्‍येक प्रदेश में राजाज्ञा के रूप में सब लोगों में प्रसारित कर दी गई ताकि वे उस दिन के लिए तैयार रहें।</verse>
				<verse number="15">हरकारे सम्राट की आज्ञा से शीघ्र ही आदेश-पत्र लेकर चले गए। राजाज्ञा की घोषणा शूशन नगर में भी की गई। तब सम्राट और हामान शराब पीने के लिए बैठे, पर शूशन नगर में घबराहट फैल गई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">जब ये बातें मोरदकय को मालूम हुईं तब उसने अपना शोक प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़े, और शरीर पर राख डाली, तथा टाट के वस्‍त्र पहिनकर वह घर से बाहर निकला। वह नगर के बीच में खड़ा होकर रोता हुआ जोर-जोर से चिल्‍लाने लगा।</verse>
				<verse number="2">यहाँ तक कि वह राजमहल में प्रवेश-द्वार के सम्‍मुख भी पहुँचा, जबकि टाट के वस्‍त्र पहिनकर राजमहल के भीतर प्रवेश करना मना था।</verse>
				<verse number="3">साम्राज्‍य के प्रदेशों में, जहाँ-जहाँ सम्राट की राजाज्ञा तथा आदेश-पत्र पहुँचा, वहाँ-वहाँ यहूदी बहुत शोक करने लगे। उन्‍होंने सामूहिक उपवास किया, परमेश्‍वर के सम्‍मुख विलाप किया। वे रोए। अधिकांश यहूदी टाट के वस्‍त्र पहिनकर राख के ढेर पर बैठे रहे।</verse>
				<verse number="4">रानी एस्‍तर की सखियों और खोजों ने इन सब बातों की खबर उसको दी। रानी को अत्‍यन्‍त दु:ख हुआ। उसने मोरदकय के लिए वस्‍त्र भेजे ताकि वह उनको पहिने, और टाट-वस्‍त्र अपने शरीर से उतार दे। किन्‍तु मोरदकय ने उनको स्‍वीकार नहीं किया।</verse>
				<verse number="5">तब एस्‍तर ने हताख नामक एक खोजे को बुलाया। सम्राट क्षयर्ष ने हताख को रानी एस्‍तर की सेवा में नियुक्‍त किया था। एस्‍तर ने उसको मोरदकय के पास जाने का आदेश दिया कि वह मोरदकय से पूछे कि क्‍या बात है, और वह ऐसा क्‍यों कर रहा है।</verse>
				<verse number="6">हताख मोरदकय के पास नगर के चौराहे पर गया। यह स्‍थान राजमहल के प्रवेश-द्वार के सम्‍मुख था।</verse>
				<verse number="7">मोरदकय ने हताख को सब बताया जो उसके साथ हुआ था। उसने हामान के षड्‍यन्‍त्र के विषय में भी बताया कि उसने यहूदियों के विनाश के लिए कितना धन राजकीय कोष में जमा करने का वचन दिया है।</verse>
				<verse number="8">शूशन नगर में बसनेवाले यहूदियों का विनाश करने के लिए जो आदेश-पत्र भेजा गया था, उसकी एक प्रति भी मोरदकय ने हताख को दी ताकि वह एस्‍तर को दिखा दे, और उसका विवरण भी उसको बता दे। मोरदकय ने हताख के माध्‍यम से एस्‍तर को आदेश दिया कि वह अपनी कौम के भाई-बन्‍धुओं के प्राण बचाने के लिए सम्राट के पास जाए, और उससे अनुनय-विनय करे और उसके सम्‍मुख निवेदन करे।</verse>
				<verse number="9">हताख लौटा। उसने मोरदकय की बातें एस्‍तर को बताईं।</verse>
				<verse number="10">एस्‍तर ने हताख से बात की, और उसको मोरदकय के लिए यह सन्‍देश दिया:</verse>
				<verse number="11">‘महाराज के सब सेवक तथा साम्राज्‍य के सब प्रदेशों के निवासी यह बात जानते हैं कि जो स्‍त्री या पुरुष बिना बुलाए महल के अन्‍त:पुर में प्रवेश करेगा, उसके लिए केवल एक नियम है: प्राणदण्‍ड! यह नियम सब पर लागू है और केवल वह व्यक्‍ति प्राणदण्‍ड से बच सकता है जिसकी ओर महाराज अपने स्‍वर्ण राजदण्‍ड से संकेत करते हैं। मैं तीस दिन से महाराज के पास नहीं बुलाई गई हूँ।’</verse>
				<verse number="12">सन्‍देशवाहकों ने एस्‍तर का सन्‍देश मोरदकय को दिया,</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु मोरदकय ने उनसे कहा कि वे एस्‍तर के पास लौट जाएं और उससे यह कहें: ‘तू अपने मन में यह मत सोच कि तू अन्‍य यहूदियों की अपेक्षा राजमहल में सुरक्षित है, और बच जाएगी।</verse>
				<verse number="14">यदि तू ऐसे संकट के समय में चुप रहेगी तो भी कहीं न कहीं से यहूदियों को सहायता प्राप्‍त हो जाएगी, और वे इस संकट से मुक्‍त हो जाएंगे, पर तू और तेरा पितृकुल नष्‍ट हो जाएगा। कौन जानता है, ऐसे ही संकट के समय अपनी कौम को बचाने के लिए तुझे यह राजपद प्राप्‍त हुआ है?’</verse>
				<verse number="15">मोरदकय के सन्‍देश के उत्तर में एस्‍तर ने सन्‍देशवाहकों से कहा कि वे मोरदकय को यह उत्तर दें:</verse>
				<verse number="16">‘जाओ, और शूशन नगर के सब यहूदियों को एकत्र करो, और मेरे लिए सामूहिक उपवास करो। तीन दिन और रात न भोजन करना, और न पानी पीना। तुम्‍हारे समान मैं भी अपनी सखियों के साथ उपवास करूंगी। तब मैं महाराज के पास जाऊंगी, यद्यपि ऐसा करना नियम के विरुद्ध होगा। यदि मुझे मरना ही पड़ेगा तो मैं मर जाऊंगी।’</verse>
				<verse number="17">यह सन्‍देश सुनकर मोरदकय चला गया, और उसने वैसा ही किया जैसा करने का आदेश एस्‍तर ने दिया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">तीसरे दिन एस्‍तर ने अपने राजसी वस्‍त्र पहिने और सम्राट क्षयर्ष के भवन के सम्‍मुख महल के अन्‍त:पुर में उपस्‍थित हुई। सम्राट महल में प्रवेश-द्वार के सामने अपने सिंहासन पर बैठा था।</verse>
				<verse number="2">जब उसने रानी को अन्‍त:पुर में खड़े हुए देखा तब वह उससे प्रसन्न हो गया। उसने अपने हाथ का स्‍वर्ण राजदण्‍ड उसकी ओर बढ़ाया। एस्‍तर आगे बढ़ी और उसने राजदण्‍ड के सिरे का स्‍पर्श किया।</verse>
				<verse number="3">सम्राट ने पूछा, ‘महारानी एस्‍तर, क्‍या बात है? आपको क्‍या चाहिए? आपकी हर इच्‍छा पूरी की जाएगी। यदि आप मेरा आधा राज्‍य भी मांगेगी, तो मैं वह आपको दूंगा।’</verse>
				<verse number="4">एस्‍तर ने कहा, ‘महाराज, मैंने आज भोजन तैयार किया है। यदि महाराज को यह उचित प्रतीत हो, तो आप हामान को लेकर भोजन के लिए आएं।’</verse>
				<verse number="5">सम्राट ने आदेश दिया, ‘हामान को तुरन्‍त पेश किया जाए कि हम महारानी एस्‍तर की इच्‍छा पूरी करें।’ अत: सम्राट क्षयर्ष और हामान एस्‍तर द्वारा तैयार किए गए भोज में सम्‍मिलित हुए।</verse>
				<verse number="6">जब वे शराब पी रहे थे तब सम्राट क्षयर्ष ने एस्‍तर से पूछा, ‘महारानी, आप क्‍या मांगती हैं? आपकी मांग पूरी की जाएगी। यदि आप मेरा आधा राज्‍य भी मांगेंगी तो वह आपको दे दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="7">एस्‍तर ने कहा, ‘महाराज, मेरी इच्‍छा और मांग केवल यह है:</verse>
				<verse number="8">यदि महाराज की मुझ पर कृपादृष्‍टि हुई है, यदि महाराज उचित समझते हैं कि मेरे निवेदन और मांग को पूरा किया जाए तो महाराज और हामान कल फिर भोजन के लिए आएं, जो मैं आप दोनों के लिए तैयार करूंगी। कल मैं अपनी इच्‍छा प्रकट करूंगी, जैसा महाराज ने आदेश दिया है।’</verse>
				<verse number="9">उस दिन हामान आनन्‍द में डूबा, प्रसन्नचित्त रानी एस्‍तर के महल से बाहर निकला। मोरदकय राजमहल के प्रवेश-द्वार पर बैठा हुआ था। जब हामान ने देखा कि मोरदकय न तो उसके सम्‍मान में खड़ा हुआ और न वह उससे डरा, तब वह मोरदकय के प्रति क्रोध से भर गया।</verse>
				<verse number="10">पर उसने अपने को रोका, और घर चला गया। उसने अपने मित्रों और पत्‍नी जेरेश को बुलाया।</verse>
				<verse number="11">वे आए। हामान ने उनके सामने अपनी धन-सम्‍पत्ति का वैभव प्रदर्शित किया। उसने उन्‍हें बताया कि उसके कितने पुत्र हैं। उसने यह भी बताया कि सम्राट ने उसका कितना सम्‍मान किया, और उसकी पदोन्नति की, अपने सब दरबारियों और पदाधिकारियों में उसको सर्वोच्‍च पद प्रदान किया।</verse>
				<verse number="12">हामान ने आगे कहा, ‘यहाँ तक कि महारानी एस्‍तर ने भी अपने द्वारा तैयार किए गए भोज में महाराज के साथ किसी को नहीं बुलाया, सिर्फ मुझको! और कल भी उन्‍होंने मुझे ही महाराज के साथ निमंत्रित किया है।</verse>
				<verse number="13">पर जब मैं राजभवन के प्रवेश-द्वार पर उस यहूदी मोरदकय को बैठा हुआ देखता हूँ तब यह सब आदर-सम्‍मान व्‍यर्थ लगने लगता है।’</verse>
				<verse number="14">तब उसकी पत्‍नी जेरेश और उसके मित्रों ने यह सलाह दी, ‘तुम बीस मीटर ऊंचा फांसी का खम्‍भा बनाओ, और कल सबेरे महाराज से कहो कि वह मोरदकय को फांसी पर टांगने का आदेश दें। इसके बाद शाम को महाराज के साथ आनन्‍द से भोज में जाना।’ यह सलाह हामान को पसन्‍द आई। उसने फांसी का खम्‍भा बनवाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">उस रात सम्राट क्षयर्ष सो न सका। उसने ‘इतिहास-ग्रन्‍थ’ लाने का आदेश दिया, जिसमें महत्‍वपूर्ण घटनाओं का वर्णन लिखा गया था। ये घटनाएँ सम्राट के सम्‍मुख पढ़ी गईं।</verse>
				<verse number="2">उसमें यह घटना लिखी हुई मिली: सम्राट के दो खोजों − बिगताना और तेरेश − ने, जो द्वारपाल थे, उस पर प्रहार करने का षड्‍यन्‍त्र रचा, किन्‍तु मोरदकय ने इसकी सूचना सम्राट क्षयर्ष को दे दी।</verse>
				<verse number="3">सम्राट क्षयर्ष ने पूछा, ‘इस कार्य के लिए मोरदकय के साथ किस प्रकार का व्‍यवहार किया गया? उसे कौन-सा पुरस्‍कार अथवा पद दिया गया?’ सम्राट के सेवकों ने जो उसकी सेवा में उपस्‍थित थे, उसको बताया, ‘उसके लिए कुछ भी नहीं किया गया।’</verse>
				<verse number="4">इसी समय हामान राजभवन के बाहरी आंगन में आया। वह सम्राट क्षयर्ष से यह निवेदन करने आया था कि वह मोरदकय को फांसी के खम्‍भे पर टांगने का आदेश दे, जो उसने मोरदकय के लिए बनवाया था। सम्राट ने अपने सेवकों से पूछा, ‘आंगन में कौन है?’</verse>
				<verse number="5">सेवकों ने बताया, ‘महाराज, आंगन में हामान खड़े हैं।’ ‘हामान को भीतर आने दो,’ सम्राट ने कहा।</verse>
				<verse number="6">हामान अन्‍त:पुर में आया। सम्राट ने उससे पूछा, ‘हामान, बताओ, उस मनुष्‍य के साथ क्‍या करना चाहिए, जिससे महाराज प्रसन्न हैं, और जिसको सम्‍मान देना चाहते हैं?’ हामान ने हृदय में सोचा, ‘मेरे अतिरिक्‍त और कौन व्यक्‍ति है, जिससे महाराज प्रसन्न हैं, और जिसको सम्‍मान देना चाहते हैं?’</verse>
				<verse number="7">अत: उसने सम्राट से कहा, ‘उस व्यक्‍ति के लिए जिससे महाराज प्रसन्न हैं, और जिसको सम्‍मान देना चाहते हैं,</verse>
				<verse number="8">वह राजसी पोशाक लाई जाए, जिसको महाराज स्‍वयं पहनते हैं। उसकी सवारी के लिए वह राजमुकुट धारण करनेवाला घोड़ा लाया जाए, जिस पर महाराज स्‍वयं बैठते हैं; तथा</verse>
				<verse number="9">यह पोशाक और घोड़ा महाराज के सर्वश्रेष्‍ठ उच्‍चाधिकारी को दिया जाए, ताकि वह उस मनुष्‍य को राजसी पोशाक पहिनाए और घोड़े पर बैठाए, जिससे महाराज प्रसन्न हैं और जिसको सम्‍मानित करना चाहते हैं। तब वह उसको नगर-चौक में घुमाए, और उसके आगे-आगे यह घोषित करे: “जिस व्यक्‍ति से महाराज प्रसन्न होते हैं, और जिसको सम्‍मान देना चाहते हैं, उसके साथ ऐसा व्‍यवहार किया जाता है।” ’</verse>
				<verse number="10">सम्राट क्षयर्ष ने हामान से कहा, ‘जैसा तुमने कहा है तुम शीघ्रता से राजसी पोशाक और घोड़ा लो, और राजभवन के प्रवेश-द्वार पर बैठने वाले यहूदी मोरदकय के साथ ऐसा ही करो। जैसा-जैसा तुमने कहा है, पूर्णत: वैसा ही करना, कुछ भी मत छोड़ना।’</verse>
				<verse number="11">अत: हामान ने राजसी पोशाक और घोड़ा लिया। उसने मोरदकय को राजसी पोशाक पहनाई, और उसको घोड़े पर बैठाकर नगर के चौक में घुमाया। वह उसके आगे-आगे यह घोषणा करता रहा, ‘जिस व्यक्‍ति से महाराज प्रसन्न होते हैं और जिसको सम्‍मान देना चाहते हैं, उसके साथ ऐसा व्‍यवहार किया जाता है।’</verse>
				<verse number="12">मोरदकय राजभवन के प्रवेश-द्वार पर लौटा, पर हामान शोक करता हुआ, सिर ढके हुए, शीघ्रता से अपने घर गया।</verse>
				<verse number="13">उसने अपनी पत्‍नी जेरेश और सब मित्रों को बताया कि आज उस पर क्‍या बीता।</verse>
				<verse number="14">तब उसके बुद्धिमान मित्रों और उसकी पत्‍नी ने उससे कहा, ‘मोरदकय, जिसके सम्‍मुख तुम्‍हें पराजय का मुंह देखना पड़ा है, यदि वह यहूदी कौम का है, तो तुम उसे कभी पराजित न कर सकोगे। तुम्‍हें निस्‍सन्‍देह उसके सामने मुंह की खानी पड़ेगी।’</verse>
				<verse number="15">वे हामान से बातें कर ही रहे थे कि सम्राट के खोजे आ पहुंचे, और उसको अविलम्‍ब एस्‍तर के भोज में ले गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">सम्राट क्षयर्ष और हामान रानी एस्‍तर के भोज में सम्‍मिलित हुए।</verse>
				<verse number="2">यह दूसरा दिन था। जब वे शराब पी रहे थे तब सम्राट ने एस्‍तर से पुन: पूछा, ‘महारानी एस्‍तर, आप क्‍या मांगती हैं? आपकी मांग पूरी की जाएगी। यदि आप मेरा आधा राज्‍य भी मांगेंगी तो वह आपको दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="3">तब रानी एस्‍तर ने उत्तर दिया, ‘महाराज, यदि आप मुझसे प्रसन्न हैं, और यदि आप उचित समझें तो मेरी यह विनती है कि मुझे जीवन-दान मिले। मेरे निवेदन पर मेरी कौम को भी जीवन-दान दिया जाए।</verse>
				<verse number="4">हमारा विनाश करने के लिए, हमारा वध करने के लिए, हमारा नामोनिशान मिटा डालने के लिए मुझे और मेरी कौम को बेच दिया गया है। अगर हमें केवल गुलाम के रूप में बेचा जाता तो मैं चुप रहती। उस स्‍थिति में हमारी बिक्री से महाराज को हानि के स्‍थान पर लाभ ही होता ।’</verse>
				<verse number="5">सम्राट क्षयर्ष ने रानी एस्‍तर से पूछा, ‘कौन है वह? वह कहां है, जिसने ऐसा कार्य करने का दुस्‍साहस किया है।’</verse>
				<verse number="6">‘वह बैरी, वह दुश्‍मन, यह दुष्‍ट हामान है!’, एस्‍तर ने कहा। हामान सम्राट और रानी के सामने आतंकित हो गया।</verse>
				<verse number="7">सम्राट क्रोधावेश में भोजन पर से उठ गया, और वह राजमहल के उद्यान में चला गया। किन्‍तु हामान वहीं ठहरा रहा और रानी एस्‍तर से अपने प्राणों की भीख मांगने लगा, क्‍योंकि उसने जान लिया था कि सम्राट ने उसका अनिष्‍ट करने का निश्‍चय कर लिया है।</verse>
				<verse number="8">सम्राट राजमहल के उद्यान से उस स्‍थान पर लौटा जहां वे शराब पी रहे थे। उसने देखा कि जिस दीवान पर एस्‍तर लेटी है, उस पर हामान झुका हुआ है। सम्राट ने कहा, ‘क्‍या यह मेरे ही सामने, मेरे ही महल में महारानी पर बलात्‍कार करना चाहता है?’ सम्राट के मुंह से ये शब्‍द निकलते ही खोजों ने हामान का चेहरा ढक दिया।</verse>
				<verse number="9">सम्राट की सेवा करनेवाले खोजों में से एक खोजा − हर्बोना ने सम्राट से कहा, ‘महाराज के प्राण बचाने वाले मोरदकय के लिए बीस मीटर ऊंचा फांसी-स्‍तम्‍भ हामान ने बनवाया है। वह उसके निवास-स्‍थान में खड़ा है।’</verse>
				<verse number="10">सम्राट ने आदेश दिया, ‘इसको उस सलीब पर लटका दो।’ अत: जो सलीब हामान ने मोरदकय के लिए बनवाई थी, उसी पर उसको लटका दिया गया। तब सम्राट का क्रोध शान्‍त हुआ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">उसी दिन सम्राट क्षयर्ष ने यहूदी कौम के शत्रु हामान की जागीर रानी एस्‍तर को दे दी। एस्‍तर ने सम्राट को बता दिया कि मोरदकय उसका चचेरा भाई है। अत: वह सम्राट का उच्‍चाधिकारी नियुक्‍त हो गया।</verse>
				<verse number="2">सम्राट ने अपनी अंगुली से मुहर अंकित करने वाली अंगूठी उतारी, और मोरदकय को दे दी। सम्राट ने यह अंगूठी हामान से वापस ले ली थी। एस्‍तर ने मोरदकय को हामान की जागीर का प्रबन्‍धक नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="3">एस्‍तर सम्राट के पास पुन: गई। वह उसके पैरों पर गिर पड़ी, और आंसू बहाने लगी। उसने सम्राट से निवेदन किया कि अगागी वंश के हामान द्वारा सोचा गया अनिष्‍ट का विचार, यहूदियों के विरुद्ध रची गई उसकी योजना रद्द कर दी जाए।</verse>
				<verse number="4">सम्राट ने एस्‍तर की ओर अपना स्‍वर्ण राजदण्‍ड बढ़ाया।</verse>
				<verse number="5">एस्‍तर उठी, और वह सम्राट के सम्‍मुख खड़ी हुई। उसने सम्राट से कहा, ‘महाराज, यदि आप मुझसे प्रसन्न हैं, और यदि आप उचित समझें, और इस प्रस्‍ताव को ठीक समझें, और यदि मैं आपको अच्‍छी लगती हूँ तो जो आदेश-पत्र यहूदियों का विनाश करने के लिए अगागी वंशीय हामान बेन-हम्‍मदाता ने महाराज के लिए लिखे थे, उन पत्रों को रद्द करने के लिए महाराज नई आज्ञा प्रसारित करें।</verse>
				<verse number="6">मैं अपनी कौम पर आनेवाली विपत्ति को कैसे देख सकूंगी? मैं अपने नाते-रिश्‍तेदारों का सर्वनाश कैसे सहन कर सकूंगी?’</verse>
				<verse number="7">सम्राट क्षयर्ष ने रानी एस्‍तर और यहूदी मोरदकय से कहा, ‘देखो, मैंने हामान की जागीर एस्‍तर को दे दी है। मेरे सेवकों ने हामान को फांसी-स्‍तम्‍भ पर भी लटका दिया, क्‍योंकि वह यहूदी कौम पर हाथ उठाना चाहता था।</verse>
				<verse number="8">अब तुम यह कार्य करो: तुम यहूदियों के विषय में जो उचित समझते हो, वह मेरे नाम से लिखो। लिखने के बाद पत्र पर मेरी अंगूठी से मुहर लगा देना; क्‍योंकि जो आदेश-पत्र सम्राट के नाम से लिखा जाता है और जिस पर सम्राट की अंगूठी की मुहर लगाई जाती है, वह कभी रद्द नहीं हो सकता।’</verse>
				<verse number="9">तीसरे महीने अर्थात् सीवान महीने की तेईसवीं तारीख थी। उसी दिन सम्राट के सचिव बुलाए गए। उन्‍होंने मोरदकय के निर्देश के अनुसार यहूदियों के सम्‍बन्‍ध में भारतवर्ष से इथियोपिआ देश तक − एक सौ सत्ताईस प्रदेशों के शासकों, क्षत्रपों और राज्‍यपालों को राजाज्ञा लिखी। यह राजाज्ञा प्रत्‍येक राष्‍ट्र की भाषा तथा उसकी लिपि में लिखी गई। इनके अतिरिक्‍त यह राजाज्ञा यहूदियों की भाषा और लिपि में भी लिखी गई।</verse>
				<verse number="10">यह राजाज्ञा सम्राट क्षयर्ष के नाम से लिखी गई, और उस पर सम्राट क्षयर्ष की अंगूठी की मुहर लगाई गई। तत्‍पश्‍चात् राजाज्ञा के पत्रों को राजकीय अश्‍वशाला के तेज घोड़ों पर सवार हरकारों द्वारा भेज दिया गया। ये उत्तम नस्‍ल के घोड़े सम्राट की सेवा में थे।</verse>
				<verse number="11">इन पत्रों के द्वारा सम्राट ने सब नगरों में रहने वाले यहूदियों को यह अनुमति दी कि वे अपने प्राणों की रक्षा के लिए परस्‍पर एकत्र होकर सुरक्षा-दल बना सकते हैं। यदि कोई जाति अथवा प्रदेश की सशस्‍त्र-सेना उन पर आक्रमण करेगी तो वे बच्‍चों और स्‍त्रियों सहित उनको नष्‍ट कर सकते हैं, उनका वध और सर्वनाश कर सकते हैं, और उनकी धन-सम्‍पत्ति लूट सकते हैं।</verse>
				<verse number="12">यह अनुमति सम्राट क्षयर्ष के समस्‍त साम्राज्‍य में केवल एक दिन के लिए दी गई थी: अदार नामक बारहवें महीने के तेरहवें दिन के लिए।</verse>
				<verse number="13">इस राजाज्ञा-पत्र की प्रतिलिपियाँ सब प्रदेशों में भेजी गईं, और सब लोगों को सूचित किया गया कि यहूदी उस दिन अपने शत्रुओं से बदला लेने के लिए तैयार रहें।</verse>
				<verse number="14">सम्राट का आदेश था कि यह राजाज्ञा जल्‍दी से जल्‍दी सब प्रदेशों में पहुँचाई जाए। अत: हरकारे राजकीय तेज घोड़ों पर सवार हुए और द्रुतगति से चले गए। ये घोड़े सम्राट की सेवा में थे। राजधानी शूशन में राजाज्ञा घोषित की गई।</verse>
				<verse number="15">मोरदकय सम्राट के दरबार से बाहर निकला। वह नीले और सफेद रंग की राजकीय पोशाक पहिने हुए था। उसके सिर पर सोने का बड़ा मुकुट था। वह महीन और बैंजनी रंग की चादर ओढ़े हुए था। शूशन नगर के नागरिक उसको देखकर जयजयकार करने लगे।</verse>
				<verse number="16">यहूदी लोगों पर नई ज्‍योति का उदय हुआ। वे हर्षित और प्रसन्न हुए। उन्‍हें सम्‍मान प्राप्‍त हुआ।</verse>
				<verse number="17">सम्राट क्षयर्ष के अधीन हरएक प्रदेश और प्रत्‍येक नगर में जहाँ-जहाँ राजाज्ञा और आदेश-पत्र पहुंचे, यहूदी आनन्‍द और उल्‍लास से भर गए। उन्‍होंने छुट्टी मनाई और खाना-पीना किया। यहूदियों का डर अन्‍य जातियों पर छा गया, अत: देश के अनेक लोगों ने स्‍वयं को यहूदी घोषित कर दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">अदार नामक बारहवें महीने का तेरहवां दिन आया। इस दिन सम्राट क्षयर्ष की राजाज्ञा और आदेश-पत्र के अनुसार कार्य होना था। यहूदी कौम के शत्रु आशा कर रहे थे कि वे आज यहूदियों पर अधिकार कर लेंगे। लेकिन पासा पलट गया था, और स्‍वयं यहूदी अपने विरोधियों पर अधिकार जमा लेने वाले थे।</verse>
				<verse number="2">सम्राट क्षयर्ष के अधीन समस्‍त प्रदेशों के नगरों में रहने वाले यहूदी एकत्र हुए, और उन्‍होंने अनिष्‍ट करनेवालों पर आक्रमण करने के लिए दल बनाए। कोई भी शत्रु उनके सामने ठहर न सका; क्‍योंकि सब जातियों पर उनका भय छा गया था।</verse>
				<verse number="3">सब प्रदेशों के शासकों, क्षत्रपों, राज्‍यपालों और सम्राट के उच्‍चाधिकारियों ने यहूदियों की सहायता की; क्‍योंकि मोरदकय का भय उन पर भी छाया हुआ था।</verse>
				<verse number="4">मोरदकय सम्राट के शाही परिवार में बड़ा प्रभावशाली व्यक्‍ति था। उसकी कीर्ति साम्राज्‍य के सब प्रदेशों में फैल गई। वह दिन-प्रतिदिन शक्‍तिशाली होता जा रहा था।</verse>
				<verse number="5">अत: यहूदियों ने अपने शत्रुओं को तलवार से मौत के घाट उतार दिया। उन्‍होंने उनका संहार और सर्वनाश किया। उन्‍होंने अपने बैरियों से, जो उनसे घृणा करते थे, मनमाना व्‍यवहार किया।</verse>
				<verse number="6">साम्राज्‍य की राजधानी शूशन में यहूदियों ने पांच सौ पुरुषों को मार डाला।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने यहूदियों के शत्रु हामान बेन-हम्‍मदाता के इन दस पुत्रों का वध कर दिया: पर्शन्‍दाता, दलफोन, अस्‍पाता, पोराता, अदल्‍या, अरीदाता, पर्मशता, अरीसय, अरीदय और वयजाता। परन्‍तु यहूदियों ने हामान की धन-सम्‍पत्ति नहीं लूटी।</verse>
				<verse number="8"></verse>
				<verse number="9"></verse>
				<verse number="10"></verse>
				<verse number="11">राजधानी शूशन में यहूदियों द्वारा मारे गए लोगों की संख्‍या उसी दिन सम्राट क्षयर्ष को बताई गई</verse>
				<verse number="12">तब सम्राट ने रानी एस्‍तर से कहा, ‘राजधानी में यहूदियों ने पाँच सौ लोगों का और हामान के दस पुत्रों का वध कर दिया। तब न मालूम उन्‍होंने साम्राज्‍य के अन्‍य प्रदेशों में क्‍या किया होगा! महारानी, अब आप का और क्‍या निवेदन है? वह भी स्‍वीकार किया जाएगा। आप और क्‍या मांगती हैं? आपकी मांग पूरी की जाएगी।’</verse>
				<verse number="13">एस्‍तर ने कहा, ‘यदि महाराज को यह उचित प्रतीत हो, तो शूशन नगर के यहूदियों को अनुमति दी जाए कि वे आज के समान कल भी अपने शत्रुओं का वध कर सकें। हामान के दस पुत्रों के शवों को फांसी के खम्‍भों पर लटकाया जाए।’</verse>
				<verse number="14">सम्राट ने आदेश दिया, ‘ऐसा ही किया जाएगा।’ शूशन नगर में तत्‍काल एक राजाज्ञा घोषित की गई, और हामान के दस पुत्रों के शवों को फांसी के खम्‍भों पर लटका दिया गया।</verse>
				<verse number="15">शूशन नगर में रहने वाले यहूदियों ने अदार महीने के चौदहवें दिन भी एकत्र होकर सुरक्षा-दल बनाए, और शूशन नगर में तीन सौ पुरुषों का वध कर दिया, पर उन्‍होंने उनकी धन-सम्‍पत्ति नहीं लूटी।</verse>
				<verse number="16">साम्राज्‍य के अधीन अन्‍य प्रदेशों में रहने वाले यहूदियों ने सुरक्षा-दल बनाकर अपने-अपने प्राणों की रक्षा की, और अपने शत्रुओं से छुटकारा पाकर चैन की सांस ली। उन्‍होंने अपने पचहत्तर हजार बैरियों का, जो उनसे घृणा करते थे, वध कर दिया, पर उन्‍होंने उनकी धन-सम्‍पत्ति नहीं लूटी।</verse>
				<verse number="17">यह कार्य उन्‍होंने अदार महीने के तेरहवें दिन सम्‍पन्न किया था। उन्‍होंने चौदहवें दिन विश्राम किया, और उस दिन सामूहिक भोज और आनन्‍द-उत्‍सव मनाया।</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु शूशन नगर के यहूदियों ने तेरहवें और चौदहवें दिन एकत्र होकर सुरक्षा-दल बनाए थे और पन्‍द्रहवें दिन विश्राम किया था। अत: उन्‍होंने पन्‍द्रहवें दिन सामूहिक भोज और आनन्‍द-उत्‍सव मनाया।</verse>
				<verse number="19">इसलिए गांवों में रहने वाले यहूदी, जो बिना शहरपनाह के कस्‍बों में रहते हैं, अदार महीने के चौदहवें दिन को आनन्‍द, भोज, और छुट्टी का दिन मानते हैं। वे इस दिन अपने सर्वोत्तम भोजन का कुछ अंश एक-दूसरे को भेजते हैं।</verse>
				<verse number="20">मोरदकय ने इन घटनाओं का विवरण लिखा, और सम्राट क्षयर्ष के अधीन, दूर और पास के प्रदेशों में रहने वाले सब यहूदियों को पत्र भेज दिए।</verse>
				<verse number="21">उसने उन्‍हें आदेश दिया कि वे प्रति वर्ष अदार महीने के चौदहवें तथा पन्‍द्रहवें दिन उत्‍सव मनाएं;</verse>
				<verse number="22">क्‍योंकि इन दिवसों पर यहूदियों ने अपने शत्रुओं से छुटकारा पाकर चैन की सांस ली थी। इस महीने में उनका दु:ख, सुख में; और उनका शोक, हर्ष में बदल गया था। अत: यहूदियों को चाहिए कि वे इन दिनों को सामूहिक भोज और आनन्‍द-उत्‍सव के दिन मानें। वे इन दिनों में अपने सर्वोत्तम भोजन का कुछ अंश एक-दूसरे को भेजें तथा गरीबों को दान दें।</verse>
				<verse number="23">अत: यहूदी इसी प्रकार यह पर्व मनाने लगे, जिसको वे पहले मनाना आरम्‍भ कर चुके थे और जैसा कि मोरदकय ने उन्‍हें यह लिखा था:</verse>
				<verse number="24">‘अगाग वंशीय हामान बेन-हम्‍मदाता ने, जो यहूदियों का शत्रु था, यहूदियों का विनाश करने के लिए एक षड्‍यन्‍त्र रचा था, और “पूर” अर्थात् चिट्ठी डाली थी ताकि वह उनको पूर्णत: कुचल दे, उनका पूर्ण विनाश कर दे।</verse>
				<verse number="25">पर जब एस्‍तर सम्राट क्षयर्ष के सम्‍मुख प्रस्‍तुत हुई तब सम्राट ने यह लिखित राजाज्ञा प्रसारित की: “जो अनिष्‍टकारी षड्‍यन्‍त्र हामान ने यहूदियों के विरुद्ध रचा है, उसका प्रतिफल स्‍वयं हामान के सिर पर पड़े। हामान और उसके पुत्र फांसी-स्‍तम्‍भों पर लटका दिए जाएं” ।’</verse>
				<verse number="26">यहूदियों ने ‘पूर’ शब्‍द के अनुसार इन दिनों का नाम ‘पूरीम’ रखा। इस पत्र की बातों के कारण और इसके अतिरिक्‍त यहूदियों ने स्‍वयं अपनी आंखों से जो देखा था, उसके कारण, एवं यहूदियों को जो अनुभव हुआ था, उसके कारण</verse>
				<verse number="27">यहूदियों ने यह निश्‍चय किया कि वे स्‍वयं, तथा उनके वंशज एवं नवदीिक्षत यहूदी मोरदकय के पत्रानुसार प्रति वर्ष निर्धारित दो दिनों तक पर्व मनाएंगे और पर्व मनाने में कभी नहीं चूकेंगे।</verse>
				<verse number="28">प्रत्‍येक पीढ़ी में हर एक परिवार में, ये दिन सब देशों और नगरों में स्‍मरण किए जाएंगे, और मनाए जाएंगे। पूरीम के दिन यहूदियों में कभी भुलाए न जाएंगे, और उनके वंशजों में उनका स्‍मरण सदा सुरक्षित रहेगा।</verse>
				<verse number="29">रानी एस्‍तर, जो अबीहइल की पुत्री थी, तथा यहूदी मोरदकय ने पूरीम उत्‍सव के सम्‍बन्‍ध में दूसरा पत्र लिखा और यह पत्र लिखकर उसको प्रामाणिक ठहराया।</verse>
				<verse number="30">इस प्रकार मोरदकय ने सम्राट क्षयर्ष के अधीन एक सौ सत्ताईस प्रदेशों के रहने वाले यहूदियों को कल्‍याण और सत्‍यनिष्‍ठा की कामना करते हुए पत्र लिखे।</verse>
				<verse number="31">उनमें यही लिखा था: निर्धारित दिनों में, जिनको यहूदी मोरदकय और रानी एस्‍तर ने निश्‍चित किया है, पूरीम का पर्व मनाया जाएगा − जैसा यहूदियों ने स्‍वयं के लिए तथा अपने वंश के लिए ठहराया कि वे इन दिनों में सामूहिक उपवास और शोक मनाएंगे।</verse>
				<verse number="32">यों रानी एस्‍तर ने भी ‘पूरीम पर्व’ की धार्मिक विधियों को निश्‍चित कर दिया और उन्‍हें पुस्‍तक में लिख लिया गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">सम्राट क्षयर्ष ने देश और समुद्रतटीय क्षेत्रों पर कर लगाया।</verse>
				<verse number="2">उसके सामर्थ्य और पराक्रम के सब कार्यों का विवरण, तथा सम्राट द्वारा मोरदकय को प्रदान किए गए महान पद का पूर्ण विवरण मादय और फारस के राजाओं के इतिहास-ग्रन्‍थ में लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="3">यहूदी मोरदकय का पद और स्‍थान सम्राट क्षयर्ष के बाद था। वह यहूदी कौम में महान व्यक्‍ति माना जाता था। यहूदी समाज उससे प्रसन्न था। वह अपनी कौम की भलाई के काम में जुटा रहता था, और अपने जातीय भाई-बन्‍धुओं का कल्‍याण चाहता था।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="18">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">ऊत्‍स देश में एक मनुष्‍य रहता था। उसका नाम अय्‍यूब था। वह प्रत्‍येक दृष्‍टि से सिद्ध और निष्‍कपट था। वह परमेश्‍वर से डरता और बुराई से दूर रहता था।</verse>
				<verse number="2">उसके सात पुत्र और तीन पुत्रियाँ थीं।</verse>
				<verse number="3">उसके पास सात हजार भेड़ें, तीन हजार ऊंट, पाँच सौ जोड़ी बैल, पाँच सौ गदहियाँ और बहुत नौकर-चाकर थे। वह मनुष्‍य पूर्व देश के लोगों में सबसे अधिक अमीर था।</verse>
				<verse number="4">अय्‍यूब के पुत्र बारी-बारी से एक-दूसरे के घर में जाकर भोज-उत्‍सव में सम्‍मिलित हुआ करते थे। वे सन्‍देश भेजकर अपनी तीनों बहिनों को भी भोज-उत्‍सव में खाने-पीने के लिए निमन्‍त्रित कर लिया करते थे।</verse>
				<verse number="5">जब भोज-उत्‍सव के दिन समाप्‍त हो जाते, तब अय्‍यूब सन्‍देश भेजता और अपने पुत्रों को बुलवाकर उनको शुद्ध करता था। वह उनकी शुद्धि के लिए सबेरे उठता और अपने सात पुत्रों की गिनती के अनुसार, सात अग्‍नि-बलि चढ़ाता था, क्‍योंकि अय्‍यूब सोचता था, ‘यह हो सकता है कि मेरे पुत्रों ने पाप किया हो, और अपने हृदय में ईश-निन्‍दा की हो।’ अय्‍यूब प्रत्‍येक भोज-उत्‍सव पर हर बार ऐसा ही किया करता था।</verse>
				<verse number="6">एक दिन ईश-पुत्र प्रभु के दरबार में उपस्‍थित हुए। उनके साथ शैतान भी आया।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ने शैतान से पूछा, ‘तू कहाँ से आ रहा है?’ शैतान ने प्रभु को बताया, ‘मैं पृथ्‍वी पर इधर-उधर घूमते-फिरते हुए यहाँ आया हूँ।’</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने शैतान से फिर पूछा, ‘क्‍या तूने मेरे सेवक अय्‍यूब पर ध्‍यान दिया? क्‍या उसके समान सिद्ध और निष्‍कपट, मुझ-परमेश्‍वर से डरनेवाला और बुराई से दूर रहनेवाला कोई मनुष्‍य पृथ्‍वी पर है?’</verse>
				<verse number="9">शैतान ने प्रभु को उत्तर दिया, ‘क्‍या अय्‍यूब बिना मतलब आपसे डरता है?</verse>
				<verse number="10">क्‍या आपने उसकी रक्षा के लिए उसके चारों ओर, उसके घर और उसकी हर वस्‍तु के चारों ओर बाड़ा नहीं बांधा है? आपने उसके प्रत्‍येक कार्य को सफल किया है, इसलिए देश में उसकी धन-सम्‍पत्ति की वृद्धि हुई है।</verse>
				<verse number="11">यदि आप उसकी धन-सम्‍पत्ति नष्‍ट करने के उद्देश्‍य से उसको हाथ लगाएँ तो वह आपके मुंह पर आपको कोसेगा।’</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने शैतान से कहा, ‘अच्‍छा, मैं उसकी धन-सम्‍पत्ति पर तूझे अधिकार देता हूं, केवल उसके शरीर को हाथ न लगाना।’ इसके बाद शैतान प्रभु के दरबार से निकलकर चला गया।</verse>
				<verse number="13">एक दिन अय्‍यूब के पुत्र-पुत्रियां बड़े भाई के घर में भोजन कर रहे थे, और अंगूर-रस पी रहे थे।</verse>
				<verse number="14">इसी समय अय्‍यूब के पास उसके सेवकों में से एक किसान आया, और उसने कहा, ‘स्‍वामी, हम आपके खेतों में बैलों से हल जोत रहे थे, और गदहियां उनके पास ही चर रही थीं।</verse>
				<verse number="15">तभी शबा देश के लुटेरे कारवां ने आक्रमण किया और वे पशुओं को लूटकर ले गए। उन्‍होंने आपके सेवकों को तलवार से मौत के घाट उतार दिया। केवल मैं बच गया और अब आपको खबर देने के लिए आया हूं।’</verse>
				<verse number="16">किसान यह कह ही रहा था कि एक चरवाहा आया, और उसने यह कहा, ‘आकाश से परमेश्‍वर की आग गिरी, और उसने भेड़-बकरियों और सेवकों को भस्‍म कर दिया। केवल मैं बच गया और अब आपको यह खबर देने के लिए आया हूँ।’</verse>
				<verse number="17">चरवाहा यह कह ही रहा था कि एक महावत आया, और उसने यह कहा, ‘कसदी लूटेरों ने हमारे ऊंटों पर तीन ओर से हमला किया, और वे उनको लूटकर ले गए। उन्‍होंने महावतों को तलवार से मौत के घाट उतार दिया। केवल मैं बच गया और अब आपको यह खबर देने के लिए आया हूँ।’</verse>
				<verse number="18">महावत यह कह ही रहा था कि एक युवक आया, और उसने कहा, ‘आपके पुत्र और पुत्रियाँ अपने बड़े भाई के घर में भोजन कर रहे थे, और अंगूर-रस पी रहे थे</verse>
				<verse number="19">कि अचानक मरुस्थल की ओर से एक भीषण आंधी आयी। उसने मकान के चारों से ऐसा धक्‍का दिया कि वह आपके जवान पुत्र-पुत्रियों पर गिर पड़ा और वे दबकर मर गये। केवल मैं ही बच गया और अब आपको यह खबर देने के लिये आया हूं।’</verse>
				<verse number="20">तब अय्‍यूब उठा। उसने शोक प्रकट करने के लिए अपना अंगरखा फाड़ा और अपना सिर मुंड़ाया। वह भूमि पर गिरा, और उसने प्रभु की साष्‍टांग वन्‍दना की।</verse>
				<verse number="21">उसने कहा, ‘मैं अपनी मां के पेट से नंगा बाहर निकला था। मैं नंगा ही वहाँ लौटूंगा, जहाँ से आया था। प्रभु ने दिया था, प्रभु ने ले लिया। प्रभु का नाम धन्‍य है।’</verse>
				<verse number="22">अय्‍यूब पर ये चारों विपत्तियाँ आई, पर उसने पाप नहीं किया, और न परमेश्‍वर पर मूर्खतापूर्ण आरोप लगाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">एक दिन फिर ईश-पुत्र प्रभु के दरबार में उपस्‍थित हुए। उनके साथ शैतान भी आया। वह प्रभु के सम्‍मुख उपस्‍थित हुआ।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने उससे पूछा, ‘तू कहाँ से आ रहा है?’ शैतान ने प्रभु को बताया, ‘मैं पृथ्‍वी पर इधर-उधर घूमते-फिरते हुए यहाँ आया हूँ।’</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने शैतान से फिर पूछा, ‘क्‍या तूने मेरे सेवक अय्‍यूब पर ध्‍यान दिया? क्‍या उसके समान सिद्ध और निष्‍कपट, मुझ-परमेश्‍वर से डरनेवाला और बुराई से दूर रहने वाला कोई मनुष्‍य पृथ्‍वी पर है? यद्यपि तूने बिना किसी कारण से उसका नाश करने के लिए मुझे उकसाया था तो भी वह अब तक अपने आदर्श पर अटल है।’</verse>
				<verse number="4">शैतान ने प्रभु को उत्तर दिया, ‘खाल के बदले खाल, लेकिन मनुष्‍य अपना प्राण बचाने के लिए सब कुछ दे सकता है।</verse>
				<verse number="5">उस पर अपना हाथ तो उठाइए, और उसका शरीर स्‍पर्श कीजिए। तब अय्‍यूब आपके मुँह पर आपको कोसेगा।’</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने शैतान से कहा, ‘अच्‍छा, मैं उसको तेरे अधिकार में सौंपता हूँ; केवल उसका प्राण मत लेना।’</verse>
				<verse number="7">अत: शैतान प्रभु के दरबार से निकलकर चला गया। शैतान ने अय्‍यूब को सिर से पैर तक घिनौने फोड़ों से भर दिया।</verse>
				<verse number="8">तब अय्‍यूब ने अपना शरीर खुजाने के लिए एक ठीकरा लिया, और नगर के बाहर राख के ढेर पर बैठ गया।</verse>
				<verse number="9">उसकी पत्‍नी ने उससे कहा, ‘क्‍या तुम अब भी अपने आदर्श पर अटल हो? परमेश्‍वर को कोसो, और मर जाओ।’</verse>
				<verse number="10">अय्‍यूब ने कहा, ‘तू एक मूर्ख स्‍त्री की तरह बक रही है। क्‍या हम परमेश्‍वर के हाथ से केवल सुख ही सुख ग्रहण करें, और दु:ख नहीं?’ अय्‍यूब पर ये विपत्तियाँ आईं, किन्‍तु उसने पाप नहीं किया; उसने परमेश्‍वर को नहीं कोसा।</verse>
				<verse number="11">अय्‍यूब के तीन मित्र थे: तेमान नगर का रहनेवाला एलीपज, शूही वंश का बिलदद और नामाह नगर का निवासी सोपर। जब उन्‍होंने सुना कि अय्‍यूब पर विपत्तियाँ टूट पड़ी हैं, तब वे अपने-अपने घर से निकले। उन्‍होंने निश्‍चय किया कि वे अय्‍यूब के साथ शोक प्रकट करने और उसको शान्‍ति देने के लिए एक-साथ जाएँगे।</verse>
				<verse number="12">तीनों मित्र गए। जब उन्‍होंने दूर से अय्‍यूब को देखा तब वे उसको पहचान न सके। वे फूट-फूटकर रोने लगे। उन्‍होंने प्रथा के अनुसार शोक प्रकट करने के लिए अपना-अपना बागा फाड़ा, आकाश की ओर धूल उड़ाई, और फिर उसको अपने-अपने सिर पर डाला।</verse>
				<verse number="13">वे अय्‍यूब के साथ भूमि पर सात दिन और सात रात चुपचाप बैठे रहे। उनके मुँह से सहानुभूति का एक शब्‍द भी न निकला; क्‍योंकि उन्‍होंने अनुभव किया कि अय्‍यूब का दु:ख अपार है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">इसके बाद अय्‍यूब ने अपना मुँह खोला और उसने इन शब्‍दों में अपने जन्‍म-दिवस को धिक्‍कारा।</verse>
				<verse number="2">उसने कहा:</verse>
				<verse number="3">‘जिस दिन मैं पैदा हुआ वह नष्‍ट हो जाए! जिस रात को यह कहा गया कि शिशु गर्भ में आया, वह रात मिट जाए ।</verse>
				<verse number="4">वह दिन अंधकारमय हो जाए! स्‍वर्ग से परमेश्‍वर उसकी सुधि न ले, और न प्रकाश उस पर चमके!</verse>
				<verse number="5">अंधकार और मृत्‍यु की छाया उस पर अपना अधिकार जमायें; काली घटाएँ उस पर छा जाएँ, दिन की सघन रेतीली हवाएँ उसको डराएँ।</verse>
				<verse number="6">उस रात को— जब मैं गर्भ में आया था, तिमिर अंधकार घेर ले; साल के दिनों में उसको आनन्‍द का दिन न माना जाए; महीने के दिनों में उसको गिना न जाए।</verse>
				<verse number="7">वह रात बाँझ हो जाए, उसमें सोहर का आनन्‍द-गान न सुनाई दे।</verse>
				<verse number="8">श्राप देनेवाले उसको श्राम दें, लिव्‍यातान राक्षस को जगाने में निपुण व्यक्‍ति उस रात को कोसें।</verse>
				<verse number="9">भोर के तारे अन्‍धकारमय हो जाएँ। रात को सबेरे के प्रकाश की आशा हो, पर उसकी आशा कभी पूरी न हो; वह प्रात: की किरण-रूपी पलकों को न देख सके।</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि उस रात ने मेरी माँ की कोख को बन्‍द नहीं किया, और न ही मेरी आँखों के सामने से दु:ख दर्द हटाया।</verse>
				<verse number="11">‘मैं जन्‍म के समय मर क्‍यों न गया; गर्भ से बाहर आते ही मेरा प्राण क्‍यों न निकल गया?</verse>
				<verse number="12">मैं पिता के घुटनों पर क्‍यों रखा गया? मुझे माँ का दूध क्‍यों पिलाया गया?</verse>
				<verse number="13">यदि मैं मर गया होता तो अब चुपचाप पड़ा रहता, मैं चिरनिद्रा में सोता और आराम करता—</verse>
				<verse number="14">पृथ्‍वी के राजाओं और मन्‍त्रियों के साथ जिन्‍होंने अपनी यादगार में खण्‍डहरों का पुनर्निर्माण किया था,</verse>
				<verse number="15">अथवा उन धनवानों के साथ जिनके पास अपार सोना था, जिन्‍होंने अपने महलों को चाँदी से भर लिया था।</verse>
				<verse number="16">मैं समय से पूर्व उत्‍पन्न मृत शिशु के समान, गर्भपात के सदृश क्‍यों न हुआ, जो प्रकाश तक नहीं देख पाता?</verse>
				<verse number="17">अधोलोक में दुष्‍ट अपनी दुष्‍टता से छूट जाते हैं, वहाँ थके-माँदे लोग विश्राम पाते हैं।</verse>
				<verse number="18">वहाँ बन्‍दी भी सुख से रहते हैं, वहाँ उन के निरीक्षकों की कठोर आवाज नहीं होती।</verse>
				<verse number="19">अधोलोक में बड़े-छोटे सब बराबर हैं; वहाँ गुलाम अपने मालिक से मुक्‍त रहता है।</verse>
				<verse number="20">‘जो दु:ख में है,उसे जीवन का प्रकाश क्‍यों दिया जाता है? जिसका पैर कबर में लटका है, उसे जीवन क्‍यों मिलता है?</verse>
				<verse number="21">वे मृत्‍यु की प्रतीक्षा करते हैं, पर वह नहीं आती; गड़ा धन खोजनेवालों से अधिक वे मृत्‍यु को खोजते हैं।</verse>
				<verse number="22">जब वे उसको पा लेते हैं, तब उनके आनन्‍द की कोई सीमा नहीं रहती, वे अपनी मृत्‍यु से हर्षित होते हैं।</verse>
				<verse number="23">‘जो व्यक्‍ति अपना मार्ग नहीं देख पाता है, उसे प्रकाश क्‍यों दिखाया जाता है? जिसके चारों ओर स्‍वयं परमेश्‍वर ने घेराबन्‍दी कर दी है, उसे रास्‍ता क्‍यों बताया जाता है?</verse>
				<verse number="24">मेरी आहें ही मेरा भोजन हैं, बहते हुए जल की तरह मेरी कराहें बहती हैं।</verse>
				<verse number="25">जिस बात से मैं डरता था, वही मुझ पर आयी; जिससे मैं आतंकित था, वही मुझ पर टूट पड़ा।</verse>
				<verse number="26">न मुझे सुख है, और न शान्‍ति; मुझे आराम भी नहीं है; हर क्षण मुझ पर दु:ख के बादल मंडराते हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">तब तेमान नगर के रहनेवाले एलीपज ने कहा:</verse>
				<verse number="2">‘अय्‍यूब, यदि कोई तुमसे इस सम्‍बन्‍ध में कुछ कहे तो क्‍या तुम्‍हें बुरा लगेगा? पर बिना बोले कोई कब तक चुप रह सकता है?</verse>
				<verse number="3">सुनो, तुमने बहुत लोगों को धर्म की बातें सिखाईं, और कमजोर हाथों को मजबूत बनाया।</verse>
				<verse number="4">तुम्‍हारे शब्‍दों ने गिरते हुए मनुष्‍य को सम्‍भाला, और कांपते हुए घुटनों को स्‍थिर किया।</verse>
				<verse number="5">पर अब, जब तुम पर विपत्ति आई तो तुमने धीरज छोड़ दिया! विपत्ति ने तुम्‍हें छुआ तो तुम घबरा गए!</verse>
				<verse number="6">क्‍या परमेश्‍वर की भक्‍ति तुम्‍हारा सहारा नहीं है? क्‍या तुम्‍हारा आदर्श-आचरण ही तुम्‍हारी आशा नहीं है?</verse>
				<verse number="7">‘सोचो, क्‍या कोई निर्दोष व्यक्‍ति इस प्रकार कभी नष्‍ट हुआ है? क्‍या कभी निष्‍कपट व्यक्‍ति का सर्वनाश हुआ है?</verse>
				<verse number="8">मैंने तो यह देखा है: जो अधर्म का खेत जोतते हैं, और दुष्‍कर्म का बीज बोते हैं, वे वैसा ही फल पाते हैं।</verse>
				<verse number="9">वे परमेश्‍वर की फूँक से उड़ जाते हैं, वे उसकी क्रोधाग्‍नि से भस्‍म हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="10">शेर की दहाड़, हिंसक सिंह की गरज, समाप्‍त हो जाती है; जवान सिंह के दाँत टूट जाते हैं।</verse>
				<verse number="11">शिकार न मिलने से बलवान सिंह तक मर जाता है, और सिंहनी के बच्‍चे तितर-बितर हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="12">‘मैंने गुप्‍त रूप से यह बात सुनी है; मेरे कानों में किसी ने फुसफुसाकर यह कहा।</verse>
				<verse number="13">रात के दु:स्‍वप्‍नों के दौरान जब मनुष्‍यों पर गहरी नींद का जाल बिछा था,</verse>
				<verse number="14">तब मुझ पर भय छा गया, मैं काँपने लगा, मेरी हड्डी-हड्डी हिल गई।</verse>
				<verse number="15">उसी समय एक आत्‍मा मेरे सम्‍मुख से गुजरी। मेरे शरीर के रोंगटे खड़े हो गए!</verse>
				<verse number="16">आत्‍मा खड़ी थी, पर मैं उसका चेहरा पहचान न सका, मेरी आँखों के सामने एक आकृति थी। चारों ओर निस्‍तब्‍धता थी; तब मैंने यह आवाज सुनी:</verse>
				<verse number="17">“क्‍या परमेश्‍वर के सामने नश्‍वर मनुष्‍य धार्मिक प्रमाणित हो सकता है? क्‍या बलवान मनुष्‍य अपने बनानेवाले के सामने पवित्र सिद्ध हो सकता है?</verse>
				<verse number="18">परमेश्‍वर अपने सेवकों पर भी भरोसा नहीं करता; वह अपने दूतों को भी दोषी ठहराता है।</verse>
				<verse number="19">तब आदमी की क्‍या बात, जो मिट्टी के मकान में रहता है, जिसकी नींव ही मिट्टी है, जो पतंगे के समान नष्‍ट हो जाता है!</verse>
				<verse number="20">आदमी सबेरे से शाम तक मरते रहते हैं, वे सदा के लिए नष्‍ट हो जाते हैं, और कोई उन पर ध्‍यान भी नहीं देता!</verse>
				<verse number="21">यदि उनके जीवन-रूपी शिविर का खूँटा उखाड़ लिया जाए तो क्‍या वे बिना बुद्धि के धराशायी नहीं हो जाएँगे?”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">‘अय्‍यूब, किसी को भी पुकारो; —तुम्‍हें कोई भी व्यक्‍ति उत्तर नहीं देगा! परमेश्‍वर के पवित्र जनों में से तुम किसके पास जाओगे?</verse>
				<verse number="2">निस्‍सन्‍देह क्रोध मूर्ख मनुष्‍य को मार डालता है; और मूढ़ आदमी ईष्‍र्या के कारण मर जाता है।</verse>
				<verse number="3">मैंने मूर्ख मनुष्‍य को जड़ पकड़ते हुए देखा; किन्‍तु उसके घर पर अचानक अभिशाप पड़ा।</verse>
				<verse number="4">उसके पुत्र सुरक्षित नहीं रहते; वे अदालत में रौंदे जाते हैं; और उनको बचानेवाला कोई नहीं होता।</verse>
				<verse number="5">भुखमरे लोग उसकी फसल चट कर जाते हैं, वे कंटीली बाड़ को भी तोड़कर फसल चुरा लेते हैं, उसकी सम्‍पत्ति का भूखा-प्‍यासा उसके लिए जाल बिछाता है।</verse>
				<verse number="6">विपत्ति का जन्‍म मिट्टी से नहीं होता, और न दु:ख-कष्‍ट भूमि से उत्‍पन्न होता है।</verse>
				<verse number="7">जैसे चिनगारियाँ सदा ऊपर ही उड़ती हैं, वैसे ही मनुष्‍य दु:ख भोगने के लिए जन्‍म लेता है।</verse>
				<verse number="8">‘यदि मुझ पर विपत्तियाँ आएं तो मैं उनके निवारण के लिए परमेश्‍वर को खोजूंगा, मैं न्‍याय के लिए परमेश्‍वर की दुहाई दूंगा;</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि परमेश्‍वर ही बड़े-बड़े आश्‍चर्यपूर्ण कर्म, अगणित भेदपूर्ण कार्य करता है।</verse>
				<verse number="10">वह पृथ्‍वी पर जल बरसाता है, वह खेतों को सींचता है।</verse>
				<verse number="11">वह गिरे हुओं को उठाकर उच्‍च स्‍थान पर प्रतिष्‍ठित करता है; वह शोक करनेवालों को निरापद स्‍थान पर पहुँचाता है।</verse>
				<verse number="12">वह धूर्तों की योजनाओं पर पानी फेर देता है, और उन्‍हें सफलता हाथ नहीं लगती।</verse>
				<verse number="13">वह चालाक को उसकी चालाकी के जाल में फंसाता है, कुटिल लोगों की योजानाएँ शीघ्र असफल हो जाती हैं।</verse>
				<verse number="14">वे दिन में अंधकार महसूस करते हैं, दोपहर में वे रात की तरह टटोलते हैं।</verse>
				<verse number="15">पर परमेश्‍वर उनके चंगुल से अनाथों की रक्षा करता है, वह निर्बलों को बलवानों के हाथ से बचाता है।</verse>
				<verse number="16">अत: गरीबों को आशा का सहारा है; अन्‍यायी को मुंह बन्‍द करना पड़ता है।</verse>
				<verse number="17">‘धन्‍य है वह मनुष्‍य जिसको परमेश्‍वर ताड़ित करता है। अत: ओ अय्‍यूब, सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की ताड़ना को तुम स्‍वीकार करो।</verse>
				<verse number="18">यद्यपि वह घायल करता है, तथापि वह घावों पर पट्टी भी बांधता है। वह प्रहार करता है, पर उसके हाथ रोगी को स्‍वस्‍थ करते हैं।</verse>
				<verse number="19">वह तुम्‍हें छ: विपत्तियों से बचाएगा, और सातवीं विपत्ति में भी तुम्‍हारी कुछ हानि न होगी।</verse>
				<verse number="20">अकाल में वह तुम्‍हें मृत्‍यु से बचाएगा, और युद्ध में तलवार के आघात से।</verse>
				<verse number="21">तुम शब्‍द-रूपी कोड़े की मार से बचे रहोगे, विनाश के आगमन पर तुम भयभीत नहीं होगे;</verse>
				<verse number="22">बल्‍कि तुम विनाश और अकाल पर हँसोगे; तुम्‍हें पृथ्‍वी के किसी भी जंगली पशु से डर नहीं लगेगा।</verse>
				<verse number="23">खेत में पड़े पत्‍थर तुमसे सन्‍धि करेंगे; और वनपशु भी तुमसे मैत्री करेंगे।</verse>
				<verse number="24">तब तुम्‍हें अनुभव होगा कि तुम्‍हारा शिविर सुरक्षित है, तुम अपनी पशुशाला का निरीक्षण करोगे और तुम्‍हारा एक भी पशु कम न मिलेगा।</verse>
				<verse number="25">तुम्‍हें यह भी ज्ञात होगा कि तुम्‍हारा वंश बढ़ता जा रहा है; तुम्‍हारे वंशज पृथ्‍वी की घास के सदृश असंख्‍य होंगे।</verse>
				<verse number="26">तुम्‍हें पूर्ण आयु की सुखद मृत्‍यु प्राप्‍त होगी; जैसे अनाज पकने पर, अनाज का पूला खलियान में लाया जाता है, वैसे ही तुम आयु पकने पर दफनाए जाओगे।</verse>
				<verse number="27">देखो, हमने यह ज्ञान बहुत खोज के बाद प्राप्‍त किया है, और यही सच है। सुनो, और अपने हित के लिए इसे जानो।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">अय्‍यूब ने एलीपज को उत्तर दिया। उसने कहा:</verse>
				<verse number="2">‘काश! कोई व्यक्‍ति मेरे दु:खों की गहराई नापता; काश! मेरी विपत्तियाँ तराजू में तौली जातीं!</verse>
				<verse number="3">तब मेरे कष्‍ट समुद्रतट की रेत से भारी होते। एलीपज, इसी कारण मेरे मुंह से शब्‍द बिना सोच-विचार के निकल पड़े!</verse>
				<verse number="4">सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के जहर-बुझे तीरों ने मुझे बेधा है, मेरी आत्‍मा उनका विष-पान कर रही है, परमेश्‍वर का आतंक मेरे विरुद्ध आक्रमण के लिए पंिक्‍तबद्ध खड़ा है।</verse>
				<verse number="5">क्‍या जंगली गधा घास होते हुए रेंकता है? क्‍या बैल सानी खाते हुए रम्‍भाता है?</verse>
				<verse number="6">क्‍या स्‍वादहीन भोजन बिना नमक के खाया जा सकता है? क्‍या अण्‍डे की सफेदी में स्‍वाद होता है?</verse>
				<verse number="7">मेरा भूखा प्राण जिन खाद्य वस्‍तुओं को स्‍पर्श भी नहीं करना चाहता था, वे ही अब मेरा घृणित भोजन बन गई हैं।</verse>
				<verse number="8">काश! मुझे मुँह-मांगा वरदान मिलता! काश! परमेश्‍वर मेरी इच्‍छा को पूर्ण करता!</verse>
				<verse number="9">काश! वह प्रसन्न होकर मुझे रौंद देता, वह मुझ पर हाथ उठाता, और मुझे मार डालता!</verse>
				<verse number="10">तब मुझे शान्‍ति प्राप्‍त होती; मैं पीड़ा में भी आनन्‍दित होता; क्‍योंकि मैंने पवित्र परमेश्‍वर के वचनों को कभी अस्‍वीकार नहीं किया।</verse>
				<verse number="11">मुझ में बल ही क्‍या है कि मैं प्रभु के अनुग्रह की प्रतीक्षा करूं? जब मेरा अन्‍त निश्‍चित है तब मैं अपने प्राण को क्‍या धीरज दूं?</verse>
				<verse number="12">क्‍या मैं पत्‍थर-जैसा मजबूत हूं? क्‍या मेरा शरीर पीतल का बना है?</verse>
				<verse number="13">सच पूछो तो मैं असहाय हूं, मैं सर्वथा साधनहीन हूं।</verse>
				<verse number="14">‘जो व्यक्‍ति अपने दु:खी मित्र पर करुणा नहीं करता, वह सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की भक्‍ति छोड़ देता है।</verse>
				<verse number="15">मेरे भाई-बन्‍धु छिछली नदी के समान विश्‍वासघाती हैं, वे बरसाती नदी के समान हैं जो ग्रीष्‍म ऋतु में सूख जाती है;</verse>
				<verse number="16">जो शीत ऋतु में बर्फ के कारण काली दिखाई देती है, और हिमपात के कारण छिपी रहती है।</verse>
				<verse number="17">पर ग्रीष्‍म ऋतु में उसका जल सूख जाता है, और वह अपने स्‍थान से लुप्‍त हो जाती है।</verse>
				<verse number="18">कारवां पानी की तलाश में उसकी धारा की लीक पर चलते हैं, पर वे उजाड़-खण्‍ड में पहुंचते हैं और वहाँ वे प्‍यास से मर जाते हैं।</verse>
				<verse number="19">तेमा के बनजारे पानी को खोजते हैं, शबा के काफिले नदी की प्रतीक्षा करते हैं।</verse>
				<verse number="20">पर वे निराश होते हैं, क्‍योंकि उनकी आशा झूठी निकलती है, वे नदी के समीप जाते हैं, और धोखा खाते हैं।</verse>
				<verse number="21">मेरे मित्रो, तुम भी मेरे लिए बरसाती नदियों के समान हो! तुम मेरी विपत्ति देखकर डर गए!</verse>
				<verse number="22">क्‍या मैंने तुमसे कहा था, “मुझे कुछ दो? अपनी सम्‍पत्ति में से कुछ हिस्‍सा मुझे उपहार में दो?”</verse>
				<verse number="23">क्‍या मैंने तुमसे निवेदन किया कि मुझे मेरे बैरी के हाथ से मुक्‍त करो? मुझे अत्‍याचारियों से छुड़ाओ?</verse>
				<verse number="24">‘मित्रो, मुझे बताओ कि मेरी भूल क्‍या है। तब मैं चुप रहूंगा; मुझे समझाओ कि मैंने किस बात में गलती की है।</verse>
				<verse number="25">सीधे-सादे शब्‍दों में कितनी शक्‍ति होती है! किन्‍तु तुम्‍हारी डांट-फटकार से क्‍या लाभ?</verse>
				<verse number="26">तुम शब्‍दों की बाजीगरी दिखाते हो, तुम सोचते हो कि केवल तुम्‍हारे शब्‍द ही सच हैं, और उसके शब्‍द मात्र हवा हैं, जो निराशा में डूबा है।</verse>
				<verse number="27">तुम पितृहीन बच्‍चे पर, चिट्ठी डाल कर, उसको गुलाम बना सकते हो; तुम अपने मित्र तक का सौंदा कर सकते हो!</verse>
				<verse number="28">‘कृपया, अब मेरी ओर देखो; मैं तुमसे झूठ नहीं बोलूंगा।</verse>
				<verse number="29">सच्‍चाई की ओर लौटो, और विचार करो, जिससे मेरे साथ अन्‍याय न हो। कृपया पुन: सच्‍चाई से सोचो, मैंने अपने पक्ष में जो कहा है, वह सच है।</verse>
				<verse number="30">क्‍या मेरी जीभ छल-कपट की बातें करती है? क्‍या मेरा विवेक भले और बुरे की पहचान नहीं कर सकता?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">‘मनुष्‍य के जीवन की नियति क्‍या है? पृथ्‍वी पर कठोर श्रम! उसका जीवन मजदूर का जीवन है!</verse>
				<verse number="2">उसका जीवन गुलाम की तरह है, जो दिन-भर के कठोर परिश्रम के बाद संध्‍या समय बेचैनी से छाया की प्रतीक्षा करता है। मनुष्‍य का जीवन उस मजदूर के समान है, जो दिन-भर परिश्रम करता है, और संध्‍या समय अपनी मजदूरी की आशा करता है।</verse>
				<verse number="3">मुझे जीवन में क्‍या दिया गया? केवल निस्‍सार महीने! मेरे भाग में दु:खपूर्ण लम्‍बी रातें आयी हैं।</verse>
				<verse number="4">जब मैं सोता हूं तब कहता हूं, “मैं कब उठूंगा?” पर रात लम्‍बी होती है, और कटती नहीं। मैं प्रात: होने तक शैया पर करवटें बदलता रहता हूं।</verse>
				<verse number="5">मेरा शरीर कीड़ों का घर है, मेरी देह पर मिट्टी की परत चढ़ी है। मेरी चमड़ी कड़ी पड़ गई है, और वह फिर गलने लगी है।</verse>
				<verse number="6">मेरे जीवन का हर दिन जुलाहे की ढरकी से अधिक तेजी से गुजरता है; वह बिना किसी आशा के यों ही बीत जाता है।</verse>
				<verse number="7">‘हे परमेश्‍वर, स्‍मरण कर कि मेरा जीवन हवा का एक झोंका है। मेरी आँखें अब अच्‍छे दिन नहीं देखेंगी।</verse>
				<verse number="8">मुझे देखनेवाला फिर कभी मुझे नहीं देख सकेगा; प्रभु, तेरी आँखें मुझ पर हैं, पर मैं तेरे देखते-देखते खत्‍म हो जाऊंगा।</verse>
				<verse number="9">जैसे बादल छटकर लुप्‍त हो जाता है वैसे ही अधोलोक में जानेवाला मृतक मिट जाता है, वह पृथ्‍वी पर वापस नहीं आता।</verse>
				<verse number="10">वह अपने घर को नहीं लौटता, और न उसका निवास-स्‍थान उसको पहचानता है।</verse>
				<verse number="11">‘अत: मैं अपना मुंह बन्‍द नहीं रखूंगा; मैं अपनी आत्‍मा की वेदना के कारण बोलूंगा; मैं अपने प्राण की कटुता के कारण, हे परमेश्‍वर, तुझसे शिकायत करूंगा! क्‍या मैं समुद्री राक्षस हूं कि तू मुझे पहरे में रखता है, जिससे मैं बन्‍धन-मुक्‍त न होऊं?</verse>
				<verse number="12">क्‍या मैं सागर हूं, कि तूने मुझ पर पहरा बिठा दिया है ताकि मैं अपनी मर्यादा न लांघूं?</verse>
				<verse number="13">जब मैं सोचता हूं कि मुझे खाट पर आराम मिलेगा— शय्‍या पर लेटने से मेरा दु:ख हल्‍का होगा,</verse>
				<verse number="14">तब तू मुझे डरावने सपनों द्वारा डराता है, बुरे-बुरे स्‍वप्‍नों से मुझे आतंकित करता है।</verse>
				<verse number="15">मैं इतना भयभीत हो जाता हूं, कि मैं अपना ही गला घोंटना चाहता हूं। मुझे ऐसे जीवन से अधिक मृत्‍यु की कामना होने लगती है।</verse>
				<verse number="16">मुझे अपने जीवन से घृणा है; मैं चिरकाल तक जीवित रहना नहीं चाहता। मुझे अकेला छोड़ दे; क्‍योंकि मेरा जीवन हवा का झोंका है।</verse>
				<verse number="17">मानव क्‍या है कि तू उसको इतना महत्‍व दे? मनुष्‍य क्‍या है कि तू अपना हृदय उस पर लगाए?</verse>
				<verse number="18">तू हर सुबह उसकी सुधि लेता है; प्रत्‍येक पल तू उसको परखता है।</verse>
				<verse number="19">तू कब तक मुझ पर से अपनी दृष्‍टि नहीं हटाएगा? तू एक पल के लिए मुझे अकेला नहीं छोड़ता कि मैं अपना थूक भी निगल सकूं?</verse>
				<verse number="20">‘ओ मनुष्‍य पर पहरा देनेवाले, यदि मैं पाप करता हूं, तो इससे तेरा क्‍या बिगड़ता है? तूने अपने तीर का निशाना मुझे क्‍यों बनाया है? मैं तेरे लिए क्‍यों भार बन गया हूं?</verse>
				<verse number="21">क्‍या यह तेरा धर्म नहीं है कि तू मेरे अपराध को क्षमा करे, मेरे अधर्म को दूर करे? मैं शीघ्र ही कबर में सो जाऊंगा; तू मुझे ढूंढ़ेगा, पर मैं तुझे नहीं मिलूंगा!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">शूही वंश के बिलदद ने अय्‍यूब से कहा:</verse>
				<verse number="2">‘मित्र, तुम कब तक ये बातें कहते रहोगे? तुम्‍हारे मुँह की बातें ऐसी लगती हैं, मानो प्रचण्‍ड वायु बह रही है!</verse>
				<verse number="3">भाई, क्‍या परमेश्‍वर न्‍याय को अन्‍याय में बदल देता है? क्‍या सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर, धर्म को अधर्म में उलट देता है?</verse>
				<verse number="4">तुम्‍हारे पुत्रों ने परमेश्‍वर के प्रति पाप किया था, अत: उसने अपराध के हाथ में उन्‍हें सौंप दिया।</verse>
				<verse number="5">यदि तुम परमेश्‍वर को ढूंढ़ोगे, और सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर से निवेदन करोगे;</verse>
				<verse number="6">यदि तुम शुद्ध और सरल हृदय के हो, तो निस्‍सन्‍देह वह तुम्‍हारे लिए जागेगा, और तुम्‍हारे धर्ममय आचरण के कारण तुम्‍हारे परिवार का कल्‍याण करेगा।</verse>
				<verse number="7">यद्यपि तुम्‍हारी आरम्‍भिक स्‍थिति साधारण थी तथापि तुम्‍हारे अन्‍त की दशा महान होगी!</verse>
				<verse number="8">‘अय्‍यूब, पिछले पीढ़ी के लोगों से पूछो, और तब विचार करो कि तुम्‍हारे पूर्वजों ने इस सम्‍बन्‍ध में क्‍या अनुभव प्राप्‍त किया था?</verse>
				<verse number="9">हम तो कल के लोग हैं, हमें कुछ भी अनुभव नहीं है। पृथ्‍वी पर हमारी उम्र छाया के समान ढलती है।</verse>
				<verse number="10">क्‍या तुम्‍हारे पूर्वज तुम्‍हें शिक्षा न देंगे, तुम्‍हें नहीं सिखाएँगे? निस्‍सन्‍देह वे तुम्‍हें हृदय से शिक्षा देंगे।</verse>
				<verse number="11">‘मित्र, क्‍या कछार की घास कछार के पानी के बिना उग सकती है? क्‍या नरकुल बिना कीचड़ के पनप सकता है?</verse>
				<verse number="12">नरकुल चाहे हरा हो, चाहे उसको न काटा जाए तो भी वह उन्‍य घास की अपेक्षा पहले ही सूख जाता है!</verse>
				<verse number="13">यही हाल उन सबका होता है जो परमेश्‍वर को भूल जाते हैं; इसी प्रकार अधर्मी की आशा धूल में मिल जाती है।</verse>
				<verse number="14">उसका विश्‍वास तन्‍तु मात्र होता है; जिस पर वह भरोसा करता है, वह मकड़ी के जाल की तरह कमजोर होता है।</verse>
				<verse number="15">वह अपने घर को आधार समझता है; पर उसका घर भी ढह जाता है! वह उसको दृढ़ता से बांधता है, पर घर टिक नहीं पाता!</verse>
				<verse number="16">अधर्मी मनुष्‍य उस पौधे के समान है जो धूप में हरा-भरा हो जाता है; उसकी शाखाएँ उद्यान में इधर-उधर फैल जाती हैं।</verse>
				<verse number="17">उसकी जड़ें पत्‍थरों के ढेर में भी घुस जाती हैं; वह चट्टानों के मध्‍य पनपता है।</verse>
				<verse number="18">पर जब वह अपने स्‍थान पर नष्‍ट किया जाता है, तब उसका स्‍थान उसको अस्‍वीकार करता है: वह कहता है, मैंने तुझे कभी देखा ही नहीं!</verse>
				<verse number="19">अय्‍यूब, देखो, यह है अधर्मी के मार्ग का मजा! उसी मिट्टी में फिर दूसरे उत्‍पन्न हो जाएंगे!</verse>
				<verse number="20">‘परमेश्‍वर निर्दोष व्यक्‍ति का त्‍याग नहीं करता, और न व दुर्जनों को सहारा देता है!</verse>
				<verse number="21">वह तुम्‍हारी गोद को खुशियों से भर देगा, तुम्‍हारे ओंठों पर मुस्‍कुराहट खिलेगी।</verse>
				<verse number="22">जो लोग आज तुमसे घृणा करते हैं, वे स्‍वयं लज्‍जा से मुंह छिपाते हुए फिरंगे; दुर्जन का अस्‍तित्‍व समाप्‍त हो जाएगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">अय्‍यूब ने बिलदद को यह उत्तर दिया:</verse>
				<verse number="2">‘मैं सचमुच यह जानता हूं कि जो तुमने कहा है, वह सच है। पर परमेश्‍वर के सम्‍मुख मनुष्‍य किस प्रकार धार्मिक सिद्ध हो सकता है?</verse>
				<verse number="3">यदि मनुष्‍य उससे बहस करना भी चाहे तो वह उसके हजार प्रश्‍नों में से एक प्रश्‍न का भी उत्तर नहीं दे सकेगा।</verse>
				<verse number="4">परमेश्‍वर बुद्धिमान है, वह सर्वशक्‍तिमान है, किस मनुष्‍य ने हठ पूर्वक उसका विरोध किया, और सफलता प्रप्‍त की?</verse>
				<verse number="5">वह पहाड़ों को उनके स्‍थानों से हटा देता है, और लोगों को इस बात का पता भी नहीं चलता! वह क्रोध में पहाड़ों को उलट-पुलट देता है।</verse>
				<verse number="6">वह पृथ्‍वी को उसकी नींव पर हिलाता है, और उसके खम्‍भे कांपने लगते हैं।</verse>
				<verse number="7">वह सूर्य को आदेश देता है, और सूर्य अपने स्‍थान से नहीं निकलता; वह तारों को मुहर लगाकर बन्‍द कर देता है।</verse>
				<verse number="8">केवल परमेश्‍वर ने ही आकाश को वितान की तरह फैलाया है; अपने सागर की उत्ताल तरंगों को वह वश में रखता है।</verse>
				<verse number="9">उसने ही आकाश में सप्‍तर्षि, मृगशीर्ष का, कृतिका और दक्षिण नक्षत्रों का निर्माण किया है।</verse>
				<verse number="10">वह बड़े-बड़े कार्य करता है जिनको बुद्धि समझ नहीं पाती; वह अगणित आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करता है।</verse>
				<verse number="11">यदि वह मेरे पास से गुजरे तो मैं उसे देख नहीं सकता; यदि वह मुझ से आगे चले तो मैं उसको पहचान नहीं सकता।</verse>
				<verse number="12">यदि वह किसी से कुछ छीन ले तो कौन उसको रोक सकेगा? कौन उससे उत्तर मांग सकता है? कि यह तू क्‍या कर रहा है?</verse>
				<verse number="13">‘देखो, परमेश्‍वर का क्रोध शान्‍त नहीं होता; समुद्री राक्षस रहब के सहायक उसके सम्‍मुख घुटने टेकते हैं।</verse>
				<verse number="14">फिर मैं कैसे उसे उत्तर दे सकता हूं, क्‍या मैं चुनिन्‍दे शब्‍दों से उससे बहस कर सकता हूं?</verse>
				<verse number="15">यद्यपि मैं निर्दोष हूं तो भी उसको उत्तर नहीं दे सकता! मैं अपने मुद्दई से केवल दया की भीख मांग सकता हूं!</verse>
				<verse number="16">यदि मैं उसको पुकारूँ, और वह मुझे उत्तर दे, तो भी मैं विश्‍वास नहीं करूंगा कि वह मेरी दुहाई पर ध्‍यान देगा।</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि वह तूफान से मेरी गर्दन तोड़ता है; अकारण ही मुझ पर प्रहार के बाद प्रहार करता चला जा रहा है।</verse>
				<verse number="18">वह मुझे सांस भी नहीं लेने देता है, बल्‍कि मुझे कटुता से भर देता है।</verse>
				<verse number="19">‘यदि तुम बलवान का सामर्थ्य देखना चाहते हो, तो परमेश्‍वर को देखो! यदि न्‍याय का प्रश्‍न है तो कौन उससे मुकदमा लड़ सकता है?</verse>
				<verse number="20">यद्यपि मैं निर्दोष हूं तो भी मेरा मुँह मुझे दोषी ठहराएगा; यद्यपि मैं प्रत्‍येक दृष्‍टि से सिद्ध हूं, तो भी वह मुझे कुटिल प्रमाणित कर देगा।</verse>
				<verse number="21">यद्यपि मैं हर दृष्‍टि से सिद्ध हूं, तो भी मुझे अपनी परवाह नहीं, मैं अपने जीवन से घृणा करता हूं।</verse>
				<verse number="22">सब धान-पसेरी! इसलिए मैं यह कहता हूं: परमेश्‍वर सिद्ध और असिद्ध दोनों को नष्‍ट कर देता है।</verse>
				<verse number="23">जब महामारी अचानक फैलती है, और निर्दोष मनुष्‍य भी मर जाते हैं, तब वह निरपराधियों की इस विपत्ति पर हँसता है!</verse>
				<verse number="24">परमेश्‍वर ने यह पृथ्‍वी दुर्जनों के हाथ में सौंप दी है; उसने न्‍यायाधीशों की आंखों पर पट्टी बांध दी है ताकि वे न्‍याय और अन्‍याय को न पहचान सकें! यदि वह नहीं तो फिर कौन यह कार्य करता है?</verse>
				<verse number="25">‘मेरी आयु के दिन हरकारे से भी अधिक तेज भाग रहे हैं! वे दौड़ रहे हैं, और उन्‍हें मेरा कल्‍याण कहीं दिखाई नहीं देता।</verse>
				<verse number="26">वे सरकंडे की नावों की तेजी से गुजर रहे हैं, जिस वेग से बाज अपने शिकार पर झपटता है; उसी वेग से मेरे दिन बीत रहे हैं।</verse>
				<verse number="27">यदि मैं यह सोचूं कि मैं अपनी सब शिकायतों को भूल जाऊंगा, मैं अपने मुख की उदासी दूर कर दूंगा, और प्रसन्नचित्त रहूंगा,</verse>
				<verse number="28">तो मुझे अपने दु:ख की याद आती है, और मैं उसके कारण भयभीत हो जाता हूं; क्‍योंकि मैं जानता हूं, हे परमेश्‍वर तू मुझे निर्दोष नहीं मानेगा।</verse>
				<verse number="29">तू मुझे दोषी ठहराएगा; तो मैं व्‍यर्थ परिश्रम क्‍यों करूं?</verse>
				<verse number="30">चाहे मैं बर्फ से भी स्‍वयं को धो डालूं, चाहे अपने हाथों को साबुन से साफ करूं,</verse>
				<verse number="31">तो भी तू मुझे कीच के गड्ढे में फेंकेगा, और मेरे वस्‍त्र भी मुझसे घृणा करने लगेंगे।</verse>
				<verse number="32">तू तो मेरे समान मनुष्‍य नहीं है, अन्‍यथा मैं तुझसे बहस करता, और हम-दोनों न्‍याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाते!</verse>
				<verse number="33">हम-दोनों के बीच मध्‍यस्‍थ भी नहीं है, जिसका फैसला हम-दोनों को मान्‍य होता!</verse>
				<verse number="34">तब वह विपत्ति की यह छड़ी मुझ पर से हटाता, और परमेश्‍वर का आतंक मुझे भयभीत न करता!</verse>
				<verse number="35">तब मैं निडर होकर परमेश्‍वर से बहस करता। मैं अपनी दृष्‍टि में वैसा नहीं हूं जैसा तुम मुझे समझते हो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">‘मैं अपने जीवन से तंग आ गया हूँ। मैं निस्‍संकोच अपनी शिकायत पेश करूंगा। मैं अपने प्राण की पीड़ा व्‍यक्‍त करूंगा।</verse>
				<verse number="2">मैं परमेश्‍वर से कहूंगा: मुझे दोषी मत ठहरा, मुझे बता कि तूने मेरे विरुद्ध मुकदमा क्‍यों किया है?</verse>
				<verse number="3">क्‍या तुझे निर्दोष पर अत्‍याचार करना अच्‍छा लगता है? तू अपनी ही सृष्‍टि से घृणा क्‍यों करता है? तू दुर्जन की योजनाओं को सफल क्‍यों करता है?</verse>
				<verse number="4">क्‍या तेरी आंखें केवल मांस-पेशियां हैं? क्‍या तू मनुष्‍यों के समान देखता है?</verse>
				<verse number="5">क्‍या तेरे दिन मनुष्‍य के दिन के समान हैं? क्‍या तेरे वर्ष इन्‍सान के वर्ष के सदृश हैं</verse>
				<verse number="6">कि तू मेरे अधर्म की खोज-बीन करता है, मेरे पाप की तलाश करता है?</verse>
				<verse number="7">यद्यपि तू जानता है कि मैं दोषी नहीं हूं, और तेरे हाथ से मुझे छुड़ानेवाला कोई नहीं है?</verse>
				<verse number="8">तूने अपने हाथों से मुझे गढ़ा और बनाया है; और अब तू मुझसे मुंह मोड़कर मुझे नष्‍ट कर रहा है!</verse>
				<verse number="9">‘प्रभु स्‍मरण कर कि तूने मुझे मिट्टी से बनाया था; अब क्‍या तू मुझे मिट्टी में ही मिला देगा?</verse>
				<verse number="10">तूने मुझे दूध की भांति उण्‍डेला और पनीर के समान जमाया था!</verse>
				<verse number="11">तूने मुझ पर मांस और चर्म चढ़ाया था, तूने मुझे अस्‍थियों और शिराओं से गूंथा था!</verse>
				<verse number="12">तब तूने मुझे जीवन और करुणा प्रदान की; तेरे संरक्षण में मेरी आत्‍मा सुरक्षित रहती है।</verse>
				<verse number="13">‘प्रभु, तूने ये बातें अपने हृदय में छिपाकर रखी हैं; मैं जानता हूं, तेरा यही उद्देश्‍य था।</verse>
				<verse number="14">यदि मैं पाप करूं तो तू उस पर ध्‍यान देगा; मेरे अधर्म करने पर तू मुझे निर्दोष न ठहराएगा।</verse>
				<verse number="15">यदि मैं दुर्जन होऊं तो मुझे धिक्‍कार है! यदि मैं धार्मिक हूं तो भी मैं अपना सिर उठाने का साहस नहीं कर सकता; क्‍योंकि मैं अपमान की बाढ़ में डूब चुका हूं, मैं क्षण-क्षण पीड़ा की मार सह रहा हूं!</verse>
				<verse number="16">यदि मैं अपना सिर ऊपर उठाऊं तो तू सिंह की तरह मेरा शिकार करेगा; और फिर मेरे विरुद्ध आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करेगा।</verse>
				<verse number="17">तू मेरे विरोध में नए-नए गवाह खड़े करता है; मेरे प्रति अपना क्रोध दुगुना कर लेता है; और मेरे ऊपर विपत्तियों की सेना धावा बोल देती है।</verse>
				<verse number="18">‘प्रभु, तूने मुझे कोख से बाहर क्‍यों निकाला? भला होता कि मैं जन्‍मते ही मर जाता और मुझे कोई नहीं देखता।</verse>
				<verse number="19">तब मेरा होना न होने के बराबर होता; मैं कोख से सीधे कबर में दफन हो जाता!</verse>
				<verse number="20">मेरी आयु के चन्‍द दिन और शेष हैं! प्रभु, मुझे अकेला छोड़ दे, ताकि मैं उस स्‍थान को जाने के पूर्व कुछ आराम कर सकूं, जहाँ से मैं वापस नहीं आ सकूंगा, जहाँ केवल अन्‍धकार है, महा अन्‍धकार है, जहाँ मृत्‍यु की छाया है।</verse>
				<verse number="21"></verse>
				<verse number="22">वह सघन अन्‍धकार का लोक है, वह स्‍वयं घोर अन्‍धकार है! उस मृत्‍यु के लोक में अव्‍यवस्‍था है! वहाँ प्रकाश भी अन्‍धकार-सा लगता है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">नामाह नगर के रहनेवाले सोपर ने अय्‍यूब से कहा:</verse>
				<verse number="2">‘मित्र, तुमने अपनी निर्दोषता के पक्ष में जो ढेरों बकवास की है, क्‍या उनका उत्तर नहीं देना चाहिए? क्‍या बकवास करनेवाले को निर्दोष मानना चाहिए?</verse>
				<verse number="3">क्‍या तुम्‍हारी बकवास लोगों को चुप करा सकती है? यदि तुम परमेश्‍वर के न्‍याय का मजाक उड़ाओगे तो क्‍या लोग तुम्‍हें लज्‍जित नहीं करेंगे?</verse>
				<verse number="4">तुम यह कहते हो: “मेरा धर्म-सिद्धान्‍त पवित्र है; मैं परमेश्‍वर की दृष्‍टि में शुद्ध हूं।”</verse>
				<verse number="5">पर भाई मेरे, काश! परमेश्‍वर स्‍वयं बोल सकता! वह आप ही अपने होंठों से तुम्‍हें उत्तर देता!</verse>
				<verse number="6">और वह तुम पर बुद्धि का गूढ़ रहस्‍य प्रकट करता। बुद्धि की बातें मनुष्‍य की समझ से परे हैं। अत: मित्र, यह जान लो कि परमेश्‍वर तुम्‍हारे अपराध की तुलना में तुम्‍हें कम सजा दे रहा है!</verse>
				<verse number="7">‘क्‍या तुम परमेश्‍वर के गूढ़ रहस्‍य का पता लगा सकते हो? क्‍या तुम सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की सीमा मालूम कर सकते हो?</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर की सीमा स्‍वर्ग से ऊंची है, तुम क्‍या कर सकते हो? वह अधोलोक से अधिक गहरी है, तुम क्‍या यह समझ सकते हो?</verse>
				<verse number="9">उसकी माप पृथ्‍वी से भी लम्‍बी है, वह समुद्र से अधिक चौड़ी है।</verse>
				<verse number="10">यदि परमेश्‍वर सामने से गुजर कर किसी को बन्‍दी बना ले, और न्‍याय के लिए अदालत में बुलाए तो उसको कौन रोक सकता है?</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर पाखण्‍डी मनुष्‍यों को जानता है, वह अधर्म देखकर उस पर ध्‍यान भी देता है।</verse>
				<verse number="12">यदि जंगली गदही से मनुष्‍य का बच्‍चा पैदा हो सकता है, तो मूर्ख मनुष्‍य को भी सद्बुद्धि प्राप्‍त हो सकती है!</verse>
				<verse number="13">‘यदि तुम अपना हृदय शुद्ध कर लो तो तुम प्रार्थना के लिए परमेश्‍वर की ओर हाथ उठा सकते हो!</verse>
				<verse number="14">यदि तुम्‍हारे हाथ अधर्म से रंगे हैं, तो उनको धो डालो; दुष्‍कर्म को अपने घर में टिकने मत दो।</verse>
				<verse number="15">तब तुम निस्‍सन्‍देह, निष्‍कलंक होकर अपना मुख परमेश्‍वर की ओर उठा सकोगे! तुम सुरक्षित रहोगे, और तुम्‍हें किसी बात का डर न होगा।</verse>
				<verse number="16">तुम अपने दु:ख-तकलीफ को भूल जाओगे, जैसे पानी बहकर गुजर जाता है वैसे दु:ख की स्‍मृति भी बीत जाएगी।</verse>
				<verse number="17">तुम्‍हारा जीवन दोपहर के प्रकाश से अधिक प्रकाशवान होगा; उसका अन्‍धकार सबेरे के उजियाले के समान होगा।</verse>
				<verse number="18">तब तुम में आत्‍म-विश्‍वास जागृत होगा; क्‍योंकि अब भी आशा है! परमेश्‍वर तुम्‍हारी रक्षा करेगा, और तुम निश्‍चिन्‍त आराम करोगे।</verse>
				<verse number="19">तुम चादर तान कर सोओगे, और तुम्‍हें कोई भयभीत नहीं करेगा; अनेक लोग तुमसे कृपा की भीख मांगेंगे।</verse>
				<verse number="20">पर दुर्जनों की आंखें पथरा जाएंगी, उनके बचाव के सब रास्‍ते बन्‍द हो जाएँगे। उनकी आशा डूब जाएगी, और वे अन्‍तिम साँस लेंगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">तब अय्‍यूब ने अपने मित्रों को उत्तर दिया:</verse>
				<verse number="2">‘निस्‍सन्‍देह तुम मानव-जाति का प्रतिनिधित्‍व करते हो, और तुम्‍हारे मरने पर, बुद्धि भी मर जाएगी!</verse>
				<verse number="3">पर मित्रो, तुम्‍हारी तरह मुझ में भी बुद्धि है; मैं तुमसे बुद्धि में कम नहीं हूं। जो बातें तुमने कहीं, उनको कौन नहीं जानता है?</verse>
				<verse number="4">मैं अपने दोस्‍तों के लिए उपहास का पात्र बन गया हूं: मैं परमेश्‍वर की वन्‍दना करता था, और वह मेरी प्रार्थना सुनता भी था। मैं धार्मिक और हर दृष्‍टि से सिद्ध हूं, पर तुम्‍हारी नजरों में हंसी का पात्र बन गया हूं।</verse>
				<verse number="5">जो सुखी है, उसकी दृष्‍टि में दु:खी मनुष्‍य तुच्‍छ है; जिसका पैर फिसलता है, वह अभागा समझा जाता है!</verse>
				<verse number="6">चोर-लुटेरे दिन दूनी रात चैगुनी उन्नति करते हैं, और अपने घर में सुख-चैन की बन्‍सी बजाते हैं; जो अपने आचरण से परमेश्‍वर को क्रोध दिलाते हैं, वास्‍तव में वे ही सुरक्षित रहते हैं, उनका ईश्‍वर उनकी मुट्ठी में रहता है!</verse>
				<verse number="7">‘पर तुम जंगल के पशुओं से उनका अनुभव पूछो, और वे तुम्‍हें सीख देंगे; तुम आकाश के पक्षियों से पूछताछ करो, और वे तुम्‍हें बताएँगे।</verse>
				<verse number="8">या फिर पृथ्‍वी के वृक्षों से पूछो, वे तुम्‍हें सिखाएँगे, सागर की मछलियां भी तुम पर ये ही बातें प्रकट करेंगी।</verse>
				<verse number="9">ये सब जानते हैं कि प्रभु ने ही अपने हाथ से उनकी सृष्‍टि की है।</verse>
				<verse number="10">प्रभु के हाथ में सब प्राणियों के प्राण हैं, समस्‍त मनुष्‍यजाति का जीवन है।</verse>
				<verse number="11">‘जैसे जीभ भोजन को उसके स्‍वाद से जाँचती है, वैसे ही कान शब्‍दों को परखते हैं!</verse>
				<verse number="12">वृद्ध स्‍त्री-पुरुष में बुद्धि होती है; लम्‍बी आयु वालों में समझ होती है!</verse>
				<verse number="13">‘परमेश्‍वर ही में बुद्धि और सामर्थ्य है; सन्‍मति और समझ उसमें है।</verse>
				<verse number="14">यदि वह किसी नगर को ध्‍वस्‍त कर दे तो कोई भी उसका पुनर्निर्माण नहीं कर सकता। यदि वह किसी को बन्‍द कर दे तो कौन उसको खोल सकता है?</verse>
				<verse number="15">यदि वह वर्षा को रोक दे तो नदियाँ सूख जाएंगी; यदि वह आकाश के झरोखे खोल दे तो उनमें बाढ़ आ जाएगी।</verse>
				<verse number="16">परमेश्‍वर ही में बल और बुद्धि है; धोखा खानेवाला और धोखा देनेवाला दोनों उसी के जन हैं!</verse>
				<verse number="17">वह मंत्रियों को विवेकहीन कर देता है; वह न्‍यायाधीशों को भी मूर्ख बनाता है।</verse>
				<verse number="18">वह राजाओं का अधिकार भंग करता है; वह उनको बन्‍दी भी बनाता है; और उन्‍हें कमर में लंगोटी बांधनी पड़ती है!</verse>
				<verse number="19">वह पुरोहितों को मूर्ख बना देता है; और बलवानों को पछाड़ देता है।</verse>
				<verse number="20">वह विश्‍वास योग्‍य पुरुषों से बोलने की शक्‍ति हर लेता है; वह धर्मवृद्धों को विवेक से वंचित कर देता है।</verse>
				<verse number="21">वह सामन्‍तों को घृणा का पात्र बनाता है; वह बलवानों को निर्बल करता है।</verse>
				<verse number="22">वह अन्‍धकार के गुप्‍त षड्‍यन्‍त्रों को प्रकट करता है; वह घोर अन्‍धकार को प्रकाश में बदल देता है।</verse>
				<verse number="23">वह राष्‍ट्रों को महान बनाता और उनका नाश भी करता है; वह कौमों की प्रगति करता और उन्‍हें गुलाम भी बनाता है!</verse>
				<verse number="24">वह लोकनायकों की बुद्धि छीन लेता है, और उन्‍हें पथहीन उजाड़-खण्‍डों में इधर- उधर भटकाता है।</verse>
				<verse number="25">वे बिना प्रकाश के अन्‍धकार में टटोलते हुए फिरते हैं; वे शराबी के समान लड़खड़ाते हुए चलते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">‘देखो, यह सब मैं अपनी आंखों से देख चुका हूं; मैंने अपने कानों से यह सुना, और उसको समझा भी है।</verse>
				<verse number="2">जो तुम जानते हो, वह मैं भी जानता हूं, मैं तुमसे कम नहीं हूँ।</verse>
				<verse number="3">पर मैं सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर से ही बात करूँगा; मेरी इच्‍छा है कि मैं परमेश्‍वर से स्‍वयं अपना मुकदमा लड़ूँ;</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि तुम लोग झूठे हो, और झूठी बातें गढ़ते हो; तुम सब निकम्‍मे वैद्य हो।</verse>
				<verse number="5">काश! तुम चुप रहते; चुप रहने में ही तुम्‍हारी बुद्धिमानी थी।</verse>
				<verse number="6">अब तुम मेरे तर्कों को सुनो, और मेरी दलीलों पर ध्‍यान दो।</verse>
				<verse number="7">क्‍या तुम परमेश्‍वर के पक्ष में झूठ बोलोगे? उसके लिए कपट की बातें करोगे?</verse>
				<verse number="8">क्‍या तुम उसके प्रति पक्षपात करोगे, उसकी ओर से मुकदमा लड़ोगे?</verse>
				<verse number="9">जब वह छानबीन करेगा तो क्‍या यह तुम्‍हारे लिए अच्‍छा होगा? क्‍या तुम उसे भी धोखा दे सकते हो जैसे कोई व्यक्‍ति किसी आदमी को धोखा देता है?</verse>
				<verse number="10">यदि तुम चोरी छिपे पक्षपात करोगे तो वह अवश्‍य ही तुम्‍हें झिड़केगा।</verse>
				<verse number="11">क्‍या उसकी प्रभुता से तुम नहीं डरते, क्‍या उसका भय तुम पर नहीं छाता?</verse>
				<verse number="12">तुम्‍हारी सूिक्‍तयाँ राख के समान व्‍यर्थ हैं, तुम्‍हारे बचाव के तर्क मिट्टी के हैं, जो ढह जाती है।</verse>
				<verse number="13">‘तुम चुप रहो, और मुझे बोलने दो; मुझ पर जो बीतेगी, मैं उसको सह लूँगा।</verse>
				<verse number="14">मैं अपनी रक्षा आप कर लूंगा, मैं अपना प्राण हथेली पर रखूँगा।</verse>
				<verse number="15">देखो, परमेश्‍वर मुझे मार डालेगा, मेरे बचने की आशा नहीं है; फिर भी मैं उसके सम्‍मुख अपने आचरण का बचाव करूँगा।</verse>
				<verse number="16">मेरे बचाव का केवल एक ही उपाय है: जो व्यक्‍ति पाखण्‍डी है, वह परमेश्‍वर के सम्‍मुख नहीं जा सकता!</verse>
				<verse number="17">मेरी बातों को सावधानी से सुनो; मेरी घोषणाओं पर ध्‍यान दो!</verse>
				<verse number="18">देखो, मैंने अपने मुकदमे की पूरी तैयारी कर ली है; मुझे निश्‍चय है कि मैं निर्दोष सिद्ध हो जाऊंगा।</verse>
				<verse number="19">वह कौन है जो मुझसे बहस कर सकेगा? यदि ऐसा कोई हो तो मैं चुप हो जाऊंगा, और प्राण त्‍याग दूँगा।</verse>
				<verse number="20">‘प्रभु, केवल दो बातें मेरी स्‍वीकार कर; तब मैं अपने को तुझसे नहीं छिपाऊंगा।</verse>
				<verse number="21">तू अपना हाथ मुझ से हटा ले, तेरा भय मुझे आतंकित न करे।</verse>
				<verse number="22">तब तू मुझे बुला, और मैं तेरे प्रश्‍नों का उत्तर दूंगा; अथवा मैं तुझसे प्रश्‍न पूछूँ और तू मुझे उत्तर दे।</verse>
				<verse number="23">बता, मैंने कितने दुष्‍कर्म और पाप किए हैं? मेरे अपराध और पाप मुझ पर प्रकट कर।</verse>
				<verse number="24">तू अपना मुख मुझसे क्‍यों छिपाता है? तू मुझे अपना शत्रु क्‍यों मानता है?</verse>
				<verse number="25">क्‍या तू उड़ते हुए पत्ते को कंप-कंपाएगा। क्‍या तू सूखे भूसे का पीछा करेगा?</verse>
				<verse number="26">तू मेरे विरुद्ध कड़वे आरोप रचता है, और मुझे उन दुष्‍कर्मों का दण्‍ड भुगताता है जो मैंने अपनी युवावस्‍था में किए थे!</verse>
				<verse number="27">तू मेरे पैरों में काठ की बेड़ी पहनाता है; और मेरे प्रत्‍येक पग पर नजर रखता है। तूने मेरे पैरों के सम्‍मुख सीमा-रेखा खींच दी है जिसको मैं पार नहीं कर सकता!</verse>
				<verse number="28">मैं जर्जर हूँ, और सड़ी गली वस्‍तु के समान नष्‍ट हो रहा हूँ! मैं कीड़ा खाया हुआ वस्‍त्र हूँ!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">‘स्‍त्री से जन्‍मा मनुष्‍य अल्‍पायु होता है; उसका सारा जीवन दु:ख से भरा रहता है।</verse>
				<verse number="2">वह फूल के समान खिलता है, और फिर मुरझा जाता है; वह छाया के समान ढलता है, और स्‍थिर नहीं रहता है।</verse>
				<verse number="3">प्रभु, ऐसे क्षण-भंगुर मनुष्‍य को क्‍या तू जाँचता है? तू अपने साथ ऐसे मनुष्‍य को अदालत में खड़ा करता है?</verse>
				<verse number="4">काश! अशुद्ध मनुष्‍यजाति में एक भी मनुष्‍य शुद्ध होता! पर नहीं, एक भी मनुष्‍य शुद्ध नहीं है।</verse>
				<verse number="5">उसके जीवन के दिन निश्‍चित हैं, उसकी आयु के महीने तेरे हाथ में हैं। तूने उसके सामने सीमा-रेखा खींच दी है जिसको वह पार नहीं कर सकता।</verse>
				<verse number="6">हे प्रभु, उस पर से दृष्‍टि हटा, ताकि वह प्रसन्नवदन हो सके, और एक मजदूर के समान दिन की समाप्‍ति पर आराम कर सके।</verse>
				<verse number="7">‘वृक्ष’ को भी अपने पुनर्जीवन की आशा है; यदि वह काट लिया जाए तो भी वह पुन: पनप उठेगा; और उसमें से अंकुर फूटेंगे।</verse>
				<verse number="8">चाहे उसकी जड़ भूमि में पुरानी पड़ गई हो, उसका तना मिट्टी में सूख गया हो,</verse>
				<verse number="9">फिर भी पानी के छींटे पाते ही वह पनप उठेगा; जवान पौधे के समान उसमें अंकुर फूटने लगेंगे।</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु मनुष्‍य जब मर जाता है, वह निष्‍क्रिय पड़ा रहता है। अपनी अन्‍तिम साँस लेने के बाद मनुष्‍य कहाँ रहता है?</verse>
				<verse number="11">जैसे तालाब का पानी सूख जाता है, जैसे नदी सूखकर लुप्‍त हो जाती है,</verse>
				<verse number="12">वैसे ही मनुष्‍य भूमि पर लेटने के बाद फिर नहीं उठता; जब तक आकाश का अन्‍त न होगा, वह नहीं जागेगा; वह अपनी चिरनिद्रा से नहीं उठेगा।</verse>
				<verse number="13">हे प्रभु, काश! तू मुझे अधोलोक में छिपा लेता; और तब तक मुझे छिपाए रखता, जब तक तेरा क्रोध शान्‍त न हो जाता। भला होता कि तू मेरे लिए निश्‍चित समय निर्धारित करता, और मेरी सुधि लेता!</verse>
				<verse number="14">‘यदि कोई मनुष्‍य मर जाए तो क्‍या वह फिर जीवित होगा? जब तक मुझे अन्‍धकार से मुक्‍ति नहीं मिलेगी, मैं कठिन सेवा की पूर्ण अवधि में प्रतीक्षा करता रहूँगा।</verse>
				<verse number="15">काश! तू मुझे बुलाता और मैं तुझे उत्तर देता; क्‍योंकि तू अपनी रचना देखने को इच्‍छुक रहता है!</verse>
				<verse number="16">तब तू मेरे पग-पग को गिनता; पर तू मेरे पाप की उपेक्षा करता!</verse>
				<verse number="17">तू मेरे पाप की गठरी को मुहरबन्‍द कर एक ओर रख देता, और मेरे अधर्म पर परदा डाल देता।</verse>
				<verse number="18">‘जिस प्रकार पहाड़ टूटकर गिरता है, और वह चकनाचूर हो जाता है, जैसे चट्टान अपने स्‍थान से हट जाती है,</verse>
				<verse number="19">जिस प्रकार जल की धारा से पत्‍थर घिस जाते हैं, बाढ़ भूमि को काटकर बहा ले जाती है, उसी प्रकार, हे प्रभु, तू मनुष्‍य की आशा को धूल में मिला देता है!</verse>
				<verse number="20">तू सदा उसको दबाए रखता है, अत: वह गुजर जाता है; तू उसका चेहरा बिगाड़ देता है, और उसको दूर भेज देता है।</verse>
				<verse number="21">उसके पुत्र-पुत्रियाँ धन-दौलत से सम्‍मानित होते हैं, पर वह यह नहीं जानता; वे गरीब होकर अपमानित होते हैं, लेकिन यह उसको अनुभव नहीं होता।</verse>
				<verse number="22">वह अपनी देह की ही पीड़ा अनुभव करता है; उसका प्राण केवल उसके लिए शोक मनाता है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">तेमान नगर के रहने वाले एलीपज ने कहा:</verse>
				<verse number="2">‘क्‍या बुद्धिमान मनुष्‍य थोथे ज्ञान के बल पर उत्तर देता है? अथवा पूरवी वायु के सदृश निस्‍सार और हानिकारक तर्क करता है?</verse>
				<verse number="3">क्‍या उसको बेकार की बातों से अपनी सफाई देना चाहिए; या ऐसी बातों से जिनका कोई परिणाम नहीं निकलता?</verse>
				<verse number="4">तुम तो परमेश्‍वर का भय ही त्‍याग रहे हो, और दूसरों की ईश-भक्‍ति में बाधा बन रहे हो।</verse>
				<verse number="5">तुम्‍हारी अधार्मिकता ही तुम्‍हें विवश करती है। और तुम इस प्रकार की बातें करते हो; तुमने धूर्त की जबान चुनी है!</verse>
				<verse number="6">मैं नहीं, वरन् तुम्‍हारा मुँह ही तुम्‍हें दोषी ठहाराता है; तुम्‍हारे ओंठ तुम्‍हारे विरुद्ध गवाही देते हैं।</verse>
				<verse number="7">‘क्‍या तुम ही इस पृथ्‍वी पर सर्वप्रथम पैदा हुए हो? क्‍या तुम्‍हारा जन्‍म इन पहाड़ियों से पहले हुआ है?</verse>
				<verse number="8">क्‍या तुमने परमेश्‍वर की विद्वत मण्‍डली में बैठकर ज्ञान प्राप्‍त किया है? क्‍या बुद्धि का ठेका केवल तुमने ले रखा है?</verse>
				<verse number="9">ऐसी कौन-सी बात है, जो तुम जानते हो, और हम नहीं जानते? तुममें ऐसी कौन-सी समझ है, जो हममें नहीं है?</verse>
				<verse number="10">हमारे मध्‍य पके बाल वाले वृद्ध और बुजुर्ग दोनों प्रकार के आयु वाले मनुष्‍य हैं, जो तुम्‍हारे पिता से अधिक उम्र के हैं!</verse>
				<verse number="11">क्‍या परमेश्‍वर के शान्‍तिदायक वचन अथवा तुमसे कहे गए कोमल वचन तुम्‍हारी दृष्‍टि में कोई महत्‍व नहीं रखते?</verse>
				<verse number="12">तुम्‍हारा हृदय तुम्‍हें कहाँ ले जा रहा है? तुम्‍हारी आँखें आवेश में क्‍यों चमक रही हैं?</verse>
				<verse number="13">इसलिए कि तुम परमेश्‍वर के प्रति अपना क्रोध प्रकट करते हो, और अपने मुँह से निरर्थक शब्‍द निकलने देते हो।</verse>
				<verse number="14">मनुष्‍य की हस्‍ती ही क्‍या है कि वह पाप से स्‍वयं शुद्ध हो सके? जो स्‍त्री से उत्‍पन्न हुआ है, क्‍या वह कभी धार्मिक बन सकता है?</verse>
				<verse number="15">देखो, परमेश्‍वर अपने पवित्र जनों पर भी विश्‍वास नहीं करता, उसकी दृष्‍टि में स्‍वर्ग भी निर्मल नहीं है;</verse>
				<verse number="16">तब उसके सम्‍मुख मनुष्‍य, जो जन्‍म से घृणास्‍पद और भ्रष्‍ट है, जो पाप को पानी की तरह पीता है, कितना अशुद्ध होगा!</verse>
				<verse number="17">‘मैं तुम्‍हें सन्‍मार्ग दिखाऊंगा, मेरी बात सुनो; जो दर्शन मैंने पाया है, वह मैं तुम पर प्रकट करूँगा।</verse>
				<verse number="18">ये बातें बुद्धिमानों ने कही हैं; उनके पूर्वजों ने उनसे नहीं छिपायी थीं।</verse>
				<verse number="19">उन्‍हें ही यह देश दिया गया था, और उनके मध्‍य कोई विदेशी नहीं रहता था।</verse>
				<verse number="20">सुनो: दुर्जन जीवन-भर पीड़ा में छटपटाता है, अत्‍याचारी अपनी निश्‍चित अल्‍पायु में जोर आजमाता है।</verse>
				<verse number="21">उसके कानों में डरावनी आवाजें गूँजती हैं; सुख-समृद्धि के दिनों में विनाश करने वाला उस पर टूट पड़ता है!</verse>
				<verse number="22">उसे विश्‍वास नहीं होता कि वह घोर अन्‍धकार से बच निकलेगा; उसके सिर पर तलवार लटकती रहती है!</verse>
				<verse number="23">वे भोजन के लिए इधर-उधर भटकता है, और पूछता है, “रोटी कहाँ मिलेगी?” उसे अनुभव होता है, कि विनाश का दिन समीप आ गया है।</verse>
				<verse number="24">विपदाएँ और संकट उसे भयभीत करते हैं, युद्ध के लिए तैयार राजा की तरह वे उसको दबोच लेते हैं।</verse>
				<verse number="25">क्‍योंकि उसने परमेश्‍वर के विरुद्ध हाथ उठाया था; उसने सर्वशक्‍तिमान के प्रति दुस्‍साहस किया था।</verse>
				<verse number="26">उसने मोटी ढालों की आड़ लेकर, घमण्‍ड से उस पर धावा बोला था।</verse>
				<verse number="27">उसके चेहरे पर अधर्म की चर्बी चढ़ गई थी; उसकी देह दुष्‍कर्मों की चर्बी से मुटा गई थी।</verse>
				<verse number="28">अत: अब उसको उजाड़ नगरों में रहना पड़ रहा है; वह उन मकानों में बस गया है, जिनमें मनुष्‍य का आवास निषिद्ध है; जो खण्‍डहर बनने को छोड़ दिए गए हैं।</verse>
				<verse number="29">वह धनवान नहीं होगा, उसका धन उसके पास नहीं ठहरेगा; और न वह भूमि में जड़ पकड़ पाएगा।</verse>
				<verse number="30">वह विनाश के अन्‍धकार से नहीं बच सकेगा; लपटें उसकी टहनियों को झुलसा देंगी; हवा उसकी कलियों को बिखेर देगी।</verse>
				<verse number="31">वह मिथ्‍या बातों में विश्‍वास कर स्‍वयं को धोखा न दे; क्‍योंकि उसका प्रतिफल मिथ्‍या ही होगा!</verse>
				<verse number="32">नियम समय के पूर्व उसको पूरा प्रतिफल प्राप्‍त हो जाएगा; उसका जीवन-वृक्ष हरा नहीं रहेगा।</verse>
				<verse number="33">वह अंगूर-लता की तरह अपने कच्‍चे फलों को झाड़ देगा; वह जैतून वृक्ष के समान अपने फूलों को बिखेर देगा।</verse>
				<verse number="34">अधर्मियों की संगति निष्‍फल होती है, घूसखोर के मकान को आग भस्‍म कर देती है।</verse>
				<verse number="35">उन्‍हें अनिष्‍ट का गर्भ रहता है, और वे अधर्म को जन्‍म देते हैं। वे अपने अंत: करण में छल-कपट गढ़ते हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">तब अय्‍यूब ने उत्तर दिया:</verse>
				<verse number="2">‘मैं ऐसी बहुत-सी बातें सुन चुका हूँ; तुम-सब मेरा दु:ख बढ़ानेवाले शान्‍तिदाता हो!</verse>
				<verse number="3">क्‍या थोथी बातों का कभी अन्‍त होता है? मेरी कौन-सी बात तुम्‍हें भड़काती है कि तुम मुझे उत्तर दो?</verse>
				<verse number="4">यदि तुम मेरे स्‍थान पर होते तो मैं भी तुम्‍हारी तरह बातें करता। मैं तुम्‍हारे विरुद्ध शब्‍द गढ़ता, और तुम पर सिर हिलाता।</verse>
				<verse number="5">मैं अपनी थोथी बातों से तुम्‍हें बल प्रदान करता, मेरी बनावटी सांत्‍वना तुम्‍हारे दर्द को कम करती!</verse>
				<verse number="6">‘मेरे बोलने से मेरा दु:ख कम नहीं होता, अगर मैं चुप रहूँ तो क्‍या मेरे चुप रहने से मेरा कष्‍ट कम हो जाएगा?</verse>
				<verse number="7">निस्‍सन्‍देह परमेश्‍वर ने मुझे थका दिया है; उसने मुझसे मेरे परिवार को अलग कर दिया है।</verse>
				<verse number="8">उसने मेरे शरीर को सुखा दिया है, जो मेरे विरुद्ध साक्षी देता है, मेरी दुर्बलता मेरे विरोध में खड़ी है; वह मेरे मुँह पर गवाही देती है!</verse>
				<verse number="9">उसने अपने क्रोध में मुझे विदीर्ण कर दिया है; वह मुझसे घृणा करता है। वह मुझ पर अपने दांत पीसता है; मेरा बैरी मुझको आँखें दिखाता है।</verse>
				<verse number="10">लोग मुझे निगलने के लिए मुँह बाये खड़े हैं; वे धृष्‍टतापूर्वक मेरे गाल पर चांटे मारते हैं। वे सब मेरे विरुद्ध इकट्ठे हो रहे हैं।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर ने मुझे अधर्मियों के हाथ में सौंप दिया है; वह दुर्जनों के पंजों में मुझे फंसाता है।</verse>
				<verse number="12">पहले मैं सुख-चैन से रहता था, पर उसने मुझे तहस-नहस कर दिया। उसने मेरी गर्दन पकड़कर मेरे टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने मुझे तीर का निशाना बनाया है।</verse>
				<verse number="13">उसके तीरंदाज मुझे घेरे हुए हैं, वह निर्दयता से मेरा हृदय चीरता है, और मुझे छोड़ता नहीं! वह मेरा पित्त भूमि पर बिखेर देता है।</verse>
				<verse number="14">वह मुझे कोंच-कोंच कर छलनी बना रहा है, वह मुझ पर योद्धा जैसा टूट पड़ता है।</verse>
				<verse number="15">मैंने टाट सी कर उसको शरीर पर ओढ़ लिया है; मैंने अपना सामर्थ्य धूल में मिला दिया है।</verse>
				<verse number="16">मेरा मुँह रोते-रोते लाल हो गया है, और मेरी पलकों पर गहरा अन्‍धकार छाया हुआ है;</verse>
				<verse number="17">यद्यपि मेरे हाथों से कोई हिंसा नहीं हुई थी; मेरी प्रार्थना पवित्र है!</verse>
				<verse number="18">‘ओ पृथ्‍वी, मेरे रक्‍त को मत ढांपना; मेरी दुहाई को चैन मत लेने देना।</verse>
				<verse number="19">देखो, अब भी स्‍वर्ग मेरा साक्षी है; मेरा गवाह ऊपर है।</verse>
				<verse number="20">मेरे मित्र मुझसे घृणा करते हैं, किन्‍तु मैं परमेश्‍वर के सम्‍मुख आँसू बहाता हूँ,</verse>
				<verse number="21">ताकि मेरा गवाह परमेश्‍वर के सामने मेरे पक्ष का समर्थन करे, जैसे कोई व्यक्‍ति अपने पड़ोसी के पक्ष में मुकदमा लड़ता है।</verse>
				<verse number="22">कुछ वर्ष बीतने के बाद मैं उस मार्ग पर प्रस्‍थान करूँगा जहाँ से कोई व्यक्‍ति वापस नहीं आता।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">‘मेरी साँस उखड़ने लगी है; मेरे दिन पूरे हो चुके हैं; मेरे लिए कबर तैयार है।</verse>
				<verse number="2">निस्‍सन्‍देह मेरे चारों ओर निंदक जमा हो गए हैं; मेरी आँखें उनके भड़कानेवाले कामों को देखती हैं।</verse>
				<verse number="3">‘हे प्रभु, मेरी जमानत दे, अपने और मेरे बीच में तू ही जामिन हो। तेरे सिवाय और कौन व्यक्‍ति मेरी जमानत दे सकता है?</verse>
				<verse number="4">तूने मेरे मित्रों का दिमाग कुन्‍द कर दिया है; इस कारण तू उनको मुझ पर प्रबल न होने देगा।</verse>
				<verse number="5">जो व्यक्‍ति झूठी चुगली खाकर, अपने मित्रों की सम्‍पत्ति हड़पना चाहता है, उसके बच्‍चे अन्‍धे हो जाते हैं!</verse>
				<verse number="6">‘मैं लोगों की हँसी का पात्र बन गया हूँ, मेरे मुंह पर लोग थूकते हैं।</verse>
				<verse number="7">दु:ख के मारे मेरी आँखें धुंधला गई हैं; मेरी देह के अंग मानो छाया बन गए हैं।</verse>
				<verse number="8">निष्‍कपट हृदय के लोग यह देखकर चकित होते हैं; निर्दोष व्यक्‍ति अधर्मी के विरुद्ध भड़क उठते हैं।</verse>
				<verse number="9">फिर भी धार्मिक मनुष्‍य अपने मार्ग पर डटा रहता है; निर्दोष आचरण वाला मनुष्‍य दिन-प्रतिदिन बलवान होता जाता है।</verse>
				<verse number="10">‘तुम-सब एक बार फिर सामने आओ; पर तुममें से एक भी व्यक्‍ति मेरी नजर में बुद्धिमान नहीं ठहरेगा।</verse>
				<verse number="11">‘मेरे दिन बीत चुके हैं, मेरी योजनाएं मिट गई हैं, मेरे हृदय की इच्‍छाएँ मर चुकी हैं।</verse>
				<verse number="12">मेरे मित्रो, तुम रात को दिन बनाना चाहते हो; तुम कहते हो, “प्रकाश अन्‍धकार के समीप है!”</verse>
				<verse number="13">यदि मैं यह सोचूँ कि अधोलोक मेरा निवास-स्‍थान होगा, अन्‍धकार में मुझे अपना बिस्‍तर बिछाना पड़ेगा,</verse>
				<verse number="14">यदि मैं कबर से यह कहूँ कि तू मेरी माँ है, और कबर के कीड़े से बोलूं कि तू मेरा पिता, मेरा भाई है</verse>
				<verse number="15">तो भविष्‍य के लिए मेरी आशा कहां रही? मेरे सौभाग्‍य को कौन देख पाएगा?</verse>
				<verse number="16">क्‍या मेरी आशा भी मेरे साथ अधोलोक के सीखचों में बन्‍द होगी? क्‍या हम दोनों मिट्टी में मिल जाएँगे?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">शूही वंश के बिलदद ने कहा,</verse>
				<verse number="2">‘तुम कब तक शब्‍दों के जाल को पकड़ते रहोगे? पहले सोच लो, तब हम बात करेंगे।</verse>
				<verse number="3">तुम हमें अपनी दृष्‍टि में पशु क्‍यों समझते हो, हम तुम्‍हारी नजर में मूर्ख क्‍यों हैं?</verse>
				<verse number="4">ओ अय्‍यूब, अपने ही क्रोध में स्‍वयं को चीरने-फाड़ने वाले! क्‍या तुम्‍हारे लिए पृथ्‍वी उजड़ जाएगी? क्‍या चट्टान अपने स्‍थान से हट जाएगी?</verse>
				<verse number="5">‘निस्‍सन्‍देह, दुर्जन का दीपक बुझ जाता है; उसकी आग की लौ भी प्रकाश नहीं देती!</verse>
				<verse number="6">उसके तम्‍बू का प्रकाश अन्‍धकार में बदल जाता है; उसके ऊपर का दीया बुझ जाता है।</verse>
				<verse number="7">उसके बड़े-बड़े मजबूत कदम छोटे हो जाते हैं; उसकी योजनाएँ ही उसको मुँह के बल गिराती हैं।</verse>
				<verse number="8">वह स्‍वयं अपने पैरों को जाल में फंसाता है; वह धोखे के गड्ढे पर चलता है।</verse>
				<verse number="9">एक फन्‍दा उसकी एड़ी को पकड़ लेता है; एक जाल उसको जकड़ लेता है।</verse>
				<verse number="10">उसको फंसाने के लिए भूमि में फंदे की रस्‍सी छिपायी गई है, मार्ग में एक जाल बिछाया गया है।</verse>
				<verse number="11">चारों ओर से आतंक उसको डराता है; उसको दौड़ा-दौड़ा कर उसका पीछा करता है।</verse>
				<verse number="12">भूख से उसका बल घट गया है, उसके पतन के लिए विपत्ति तैयार है।</verse>
				<verse number="13">रोग उसके शरीर को खा जाता है; मृत्‍यु का पहिलौठा पुत्र उसके अंगों को चट कर जाता है।</verse>
				<verse number="14">जिस तम्‍बू पर उसको भरोसा है, वहाँ से वह निर्वासित कर दिया जाता है; और उसको आतंक के महाराज के सम्‍मुख पेश किया जाता है।</verse>
				<verse number="15">उसके तम्‍बू में उसका अपना कोई नहीं रहता; उसके निवास-स्‍थान पर गन्‍धक बिखेर दिया जाता है।</verse>
				<verse number="16">उसकी जड़ें भीतर ही भीतर सूख जाती हैं; उसकी शाखाएँ ऊपर ही ऊपर मुरझा जाती हैं;</verse>
				<verse number="17">पृथ्‍वी पर से उसकी स्‍मृति मिट जाती है; बस्‍ती-नगर में उसका नाम लेने वाला भी नहीं रह जाता।</verse>
				<verse number="18">वह प्रकाश से अन्‍धकार में फेंक दिया जाता है; वह संसार के बाहर खदेड़ दिया जाता है।</verse>
				<verse number="19">उसकी जाति में उसका वंश अथवा संतान नहीं रह जाती; जहाँ वह रहता है, वहाँ उसका वंशज नहीं बचता।</verse>
				<verse number="20">पश्‍चिमवासी लोग उसका यह दिन देखकर चकित रह जाते हैं, पूरब के लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="21">निश्‍चय ही अधर्मी का यही पतन होता है, जो परमेश्‍वर को नहीं जानता है, उसका यही अन्‍त है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">अय्‍यूब ने अपने मित्रों को उत्तर दिया,</verse>
				<verse number="2">‘तुम कब तक मेरे प्राण को दु:ख देते रहोगे? अपने शब्‍द वाणों से मुझे बेधते रहोगे?</verse>
				<verse number="3">दसों बार तुमने मेरी निन्‍दा की। मेरे साथ अन्‍याय करते समय तुम्‍हें शर्म नहीं आती!</verse>
				<verse number="4">मान लो कि मैंने भूल की है, तो मेरी यह भूल मेरे साथ ही रहेगी।</verse>
				<verse number="5">यदि तुम सचमुच अपने को मुझ से बड़ा समझते हो, और मेरी दयनीय स्‍थिति को मेरे विरुद्ध प्रमाण के रूप में प्रस्‍तुत करते हो,</verse>
				<verse number="6">तो तुम समझ लो कि स्‍वयं परमेश्‍वर ने मेरे साथ अन्‍याय किया है; मुझे अपने जाल में फंसा लिया है।</verse>
				<verse number="7">मैं सहायता के लिए पुकारता हूँ: “मुझ पर अत्‍याचार हो रहा है! मुझे बचाओ!” पर मुझे कोई उत्तर नहीं देता। मैं न्‍याय के लिए दुहाई देता हूँ, पर मुझे न्‍याय नहीं मिलता!</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने मेरे मार्ग पर बाधा खड़ी कर दी है, अत: मैं आगे नहीं जा सकता! उसने मेरे पथ को अन्‍धकारमय कर दिया है।</verse>
				<verse number="9">उसने मेरी प्रतिष्‍ठा मुझसे छीन ली है; उसने मेरे सिर से मुकुट उतार लिया है।</verse>
				<verse number="10">उसने मुझे चारों ओर से तोड़ दिया है, मैं तबाह हो गया; उसने पेड़ के सदृश मेरी आशा उखाड़ ली है।</verse>
				<verse number="11">उसने मेरे विरुद्ध अपनी क्रोधाग्‍नि प्रज्‍वलित की है; वह मुझे अपना बैरी समझता है।</verse>
				<verse number="12">उसके सैनिक दल सम्‍मिलित रूप से मुझ पर हमला करते हैं; वे मेरे विरुद्ध मोर्चाबन्‍दी करते हैं; वे मेरे निवास-स्‍थान को घेरते हैं।</verse>
				<verse number="13">‘प्रभु ने मेरे भाई-बन्‍धुओं को मुझसे दूर कर दिया, मेरे जान-पहचान के लोग मुझसे अनजान बन गए।</verse>
				<verse number="14">मेरे कुटुम्‍बियों ने मुझे छोड़ दिया, मेरे घनिष्‍ठ मित्र भी मुझे भूल गए।</verse>
				<verse number="15">मेरे अतिथियों को मेरी याद नहीं रही, मेरी दासियां भी मुझे अजनबी समझती हैं। मैं उनकी दृष्‍टि में विदेशी बन गया हूँ।</verse>
				<verse number="16">जब मैं अपने सेवक को बुलाता हूं, तब वह मुझे उत्तर तक नहीं देता! मुझे उससे गिड़गिड़ाना पड़ता है।</verse>
				<verse number="17">मेरी पत्‍नी मेरी सांस से घृणा करती है; मेरी गंध मेरे भाइयों को घिनौनी लगती है।</verse>
				<verse number="18">छोटे बच्‍चे भी मेरा तिरस्‍कार करते हैं; जब मैं उठता हूँ तब वे मुझे चिढ़ाते हैं।</verse>
				<verse number="19">मेरे सब घनिष्‍ठ मित्र मुझसे घृणा करते हैं, मेरे प्रियजन भी मेरे विरोधी बन गए हैं।</verse>
				<verse number="20">मेरे शरीर की खाल, मेरी हड्डियों से चिपक गयी है; मैं मृत्‍यु से बाल-बाल बचा हूँ।</verse>
				<verse number="21">‘ओ मेरे मित्रो, मुझ पर दया करो, मुझ पर दया करो! क्‍योंकि परमेश्‍वर ने ही मुझे रोगी बनाया है!</verse>
				<verse number="22">मित्रो, परमेश्‍वर के समान, तुम क्‍यों मेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हो; क्‍या तुम्‍हें मेरे शरीर के रोग से सन्‍तोष नहीं मिला?</verse>
				<verse number="23">‘काश! मेरे ये शब्‍द लिखे जाते! काश! मेरी ये बातें पुस्‍तक में लिखी जातीं!</verse>
				<verse number="24">काश! लोहे की कलम और सीसे से वे सदा के लिए चट्टान पर अंकित की जातीं।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु मैं जानता हूँ कि मेरा उद्धारकर्ता जीवित है; और वह अन्‍त में पृथ्‍वी पर खड़ा होगा।</verse>
				<verse number="26">चाहे मेरे शरीर से मेरी खाल उतर जाए उसके बाद भी मैं इस देह से परमेश्‍वर के दर्शन करूँगा ।</verse>
				<verse number="27">मेरा हृदय बेचैन है, कि मैं अपने पक्ष में परमेश्‍वर को खड़ा हुआ देखूँ। मेरी आँखें उसको विरोधी के रूप में नहीं, वरन् अपने पक्षकर्त्ता के रूप में देखने को विकल हैं।</verse>
				<verse number="28">‘यदि तुम यह सोचते हो कि “हम अय्‍यूब को किस प्रकार सताएं” अथवा “अय्‍यूब अपने दु:ख का कारण स्‍वयं है”</verse>
				<verse number="29">तो मित्रो, तुम अपने सिर पर लटकती तलवार से डरो! क्‍योंकि क्रोध का परिणाम यह है: तलवार से मौत के घाट उतरना! तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि निर्दोष को न्‍याय मिलता है!”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">नामाह नगर के रहने वाले सोपर ने कहा:</verse>
				<verse number="2">‘अय्‍यूब, तुम्‍हारी बातें सुनकर मेरा हृदय व्‍याकुल हो उठा है, अत: मेरे विचार प्रकट होने के लिए आतुर हैं।</verse>
				<verse number="3">मैंने अपनी निन्‍दा सुनी, तुम्‍हारी बातों से मेरा अपमान हुआ। मेरी आत्‍मा अपनी समझ के अनुसार तुम्‍हें यह उत्तर दे रही है।</verse>
				<verse number="4">यह नियम प्राचीन काल से, उस समय से चला आ रहा है, जब मनुष्‍य पृथ्‍वी पर पहले-पहल रचा गया था। क्‍या तुम यह नियम नहीं जानते हो</verse>
				<verse number="5">कि दुर्जन की विजय अल्‍पकालीन होती है, अधर्मी का आनन्‍द क्षणिक होता है,</verse>
				<verse number="6">चाहे उसकी महानता आकाश तक पहुँच जाए, चाहे उसका सिर बादलों को छूने लगे,</verse>
				<verse number="7">तो भी वह अपने मल-मूत्र के समान सदा के लिए नष्‍ट हो जाएगा; जिन्‍होंने उसको देखा था, वे यह पूछेंगे: “वह कहां गया?”</verse>
				<verse number="8">वह सपने की तरह लुप्‍त हो जाएगा, और उसका पता तक नहीं चलेगा; रात में देखे गए दृश्‍य के समान उसकी स्‍मृति भी शेष नहीं रहेगी।</verse>
				<verse number="9">जिन आंखों ने उस दुर्जन को देखा था, अब वे उसे नहीं देख सकेंगी; न ही वह स्‍थान उसको देख पाएगा जहां वह रहता था।</verse>
				<verse number="10">अपने हाथों से उसे अपनी सम्‍पत्ति लौटानी पड़ेगी, उसके बच्‍चे गरीबों से भी भीख मांगेंगे।</verse>
				<verse number="11">अभी उसकी हड्डियों में जवानी का जोश भरा है; पर वह अन्‍त में मिट्टी में मिल जाएगा।</verse>
				<verse number="12">‘यद्यपि बुराई दुर्जन को मीठी लगती है; और वह उसको अपनी जीभ के नीचे छिपाए रखता है;</verse>
				<verse number="13">वह बुराई को छोड़ना पसन्‍द नहीं करता, वह उसको अपने पास सम्‍भालकर रखता है;</verse>
				<verse number="14">तो भी उसका यह भोजन पेट में जाकर जहर में बदल जाता है; वह नाग के विष जैसा बन जाता है।</verse>
				<verse number="15">जो धन-सम्‍पत्ति उसने निगल रखी है, उसे वह उगल देगा; स्‍वयं परमेश्‍वर उसके पेट से उसको निकालेगा।</verse>
				<verse number="16">दुर्जन सर्प का विष चूसेगा, करैत सांप उसको डसेगा, और वह मर जाएगा।</verse>
				<verse number="17">वह नदियों के, शहद और दूध की नदियों के दर्शन नहीं कर पाएगा।</verse>
				<verse number="18">उसको अपने परिश्रम के फल से हाथ धोना पड़ेगा; वह उसको भोग नहीं पाएगा; उसको अपने व्‍यापार के लाभ से आनन्‍द नहीं मिलेगा।</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि उसने गरीबों को पीसा था, उसने उनको मर जाने के लिए यों ही छोड़ दिया था। उसने उस मकान को हड़प लिया था, जो उसने नहीं बनाया था।</verse>
				<verse number="20">‘उसके लालच की कोई सीमा न थी, इसलिए वह अपनी कोई प्रिय वस्‍तु नष्‍ट होने से बचा न सकेगा।</verse>
				<verse number="21">हड़प लेने के बाद वह कुछ शेष नहीं छोड़ता था, अत: उसकी समृद्धि अटल नहीं रहेगी।</verse>
				<verse number="22">सब प्रकार की सुख-सुविधा के बावजूद संकट के बादल उस पर मंडराते रहेंगे; सब प्रकार की विपत्तियाँ उस पर टूट पड़ेंगी।</verse>
				<verse number="23">उसका पेट भरने के लिए परमेश्‍वर अपनी क्रोधाग्‍नि उस पर भेजेगा; और वह उसकी अंतड़ियों में उसे बरसाएगा।</verse>
				<verse number="24">दुर्जन लोहे के अस्‍त्रों से डरकर भागेगा पीतल का बाण उसको बेधेगा।</verse>
				<verse number="25">वह उस बाण को अपने पेट से खींचकर निकालेगा; बाण की चमकदार नोक उसके पित्ताशय को फाड़कर बाहर आएगी। मृत्‍यु का आंतक उस पर छा जाएगा;</verse>
				<verse number="26">घोर अन्‍धकार उसकी छिपी धन-सम्‍पत्ति पर छा जाएगा; अपने आप जली हुई आग उसको भस्‍म कर देगी; जो कुछ उसके निवास-स्‍थान में बचा होगा, वह भी जल जाएगा।</verse>
				<verse number="27">आकाश उसका अधर्म प्रकट करेगा, पृथ्‍वी उसके विरुद्ध साक्षी देगी।</verse>
				<verse number="28">उसके घर की सम्‍पत्ति नष्‍ट हो जाएगी, परमेश्‍वर के कोप-दिवस पर वह बह जाएगी।</verse>
				<verse number="29">अय्‍यूब, परमेश्‍वर ने दुर्जन की नियति यही निश्‍चित की है; उसके लिए परमेश्‍वर ने यही भाग निर्धारित किया है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">अय्‍यूब ने अपने मित्रों को उत्तर दिया,</verse>
				<verse number="2">‘मेरी बातों को ध्‍यान से सुनो; मेरा यह कथन ही तुम्‍हारे लिए शान्‍तिदायक वचन बने।</verse>
				<verse number="3">पहले मेरी बातें सुनकर सह लो, ताकि मैं अपना पक्ष प्रस्‍तुत कर सकूँ। जब मैं अपनी बातें समाप्‍त कर लूँगा तब तुम मेरा मजाक उड़ाना।</verse>
				<verse number="4">‘क्‍या मैं किसी मनुष्‍य के प्रति शिकायत कर रहा हूँ? क्‍या मैं अकारण अपना धीरज खो बैठा हूँ?</verse>
				<verse number="5">मेरी ओर देखो, और आश्‍चर्य करो; मेरी बात सुनकर दांतों तले उंगली दबाओ।</verse>
				<verse number="6">जब मैं विचार करता हूँ तब मैं घबरा जाता हूँ, मेरा शरीर थर-थर काँपने लगता है।</verse>
				<verse number="7">‘दुर्जन क्‍यों जीवित रहते हैं? उन्‍हें लम्‍बी उम्र क्‍यों मिलती है? क्‍यों वे दिन-प्रतिदिन शक्‍ति-सम्‍पन्न होते जाते हैं?</verse>
				<verse number="8">उनकी सन्‍तान उनके जीवन-काल में अपने पैरों पर खड़ी हो जाती है; उनके वंशज उनकी आंखों के सामने फूलते- फलते हैं।</verse>
				<verse number="9">उनके घर खतरों से सुरक्षित रहते हैं; परमेश्‍वर की विपत्ति की छड़ी उन पर प्रहार नहीं करती।</verse>
				<verse number="10">उनका सांड़ अचूक रूप से गाय को गाभिन करता है, गाय बच्‍चे को जन्‍म देती है, और उसका कभी गर्भपात नहीं होता है।</verse>
				<verse number="11">भेड़ों के झुण्‍ड की तरह दुर्जनों के अनेक बच्‍चे होते हैं; वे उनको बाहर भेजते हैं और बच्‍चे आनन्‍द से नाचते-कूदते हैं।</verse>
				<verse number="12">दुर्जन डफ और वीणा की धुन पर गाते हैं; वे बांसुरी की तान पर आनन्‍द मनाते हैं।</verse>
				<verse number="13">यों वे अपना जीवन सुख-समृद्धि में बिताते हैं, और अन्‍त में शान्‍तिपूर्वक अधोलोक में चले जाते हैं।</verse>
				<verse number="14">ये ही लोग परमेश्‍वर से कहते हैं, “हम से दूर हो! हमें तेरे मार्ग का ज्ञान नहीं चाहिए।”</verse>
				<verse number="15">वे परस्‍पर यह कहते है: “सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर आखिर है क्‍या कि हम उसकी सेवा करें? यदि उससे प्रार्थना करें तो हमें क्‍या लाभ होगा?”</verse>
				<verse number="16">देखो, दुर्जनों की सुख-समृद्धि उनके ही हाथ में रहती है दुर्जनों के ये विचार मुझसे दूर ही रहें।</verse>
				<verse number="17">‘कितनी बार दुर्जन का दीपक बुझता है? कितनी बार उन पर विपत्तियाँ आती हैं? कितनी बार परमेश्‍वर क्रोधावेश में उनके हिस्‍से में दु:ख देता है?</verse>
				<verse number="18">क्‍या दुर्जन पवन में उड़ाए गए भूसे के समान होते हैं? या बवण्‍डर में उड़ाई हुई भूसी के सदृश?</verse>
				<verse number="19">तुम यह कहते हो, कि परमेश्‍वर दुर्जनों के अधर्म का बदला उनकी सन्‍तान से लेता है। अच्‍छा हो कि परमेश्‍वर उनके अधर्म का बदला उनसे ही ले, ताकि उनको अनुभव हो!</verse>
				<verse number="20">वे अपनी आंखों से अपने विनाश को देखें; वे अपने ओंठों से सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के कोप का प्‍याला पिएँ!</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि जब उनके जीवन की डोर कट गई, तब उन्‍हें अपने परिवार से क्‍या वास्‍ता?</verse>
				<verse number="22">‘क्‍या कोई व्यक्‍ति परमेश्‍वर को ज्ञान की बातें सिखा सकता है? परमेश्‍वर तो प्रतिष्‍ठित लोगों का भी न्‍याय करता है!</verse>
				<verse number="23">कोई व्यक्‍ति सुख-समृद्धि में पूर्ण जीवन बिताता है और आराम से मरता है।</verse>
				<verse number="24">उसकी देह हृष्‍ट-पुष्‍ट रहती है और उसकी हड्डियों में गूदा भरा रहता है।</verse>
				<verse number="25">पर दूसरा व्यक्‍ति सुख का स्‍वाद लिये बिना ही, आत्‍मा में कुढ़-कुढ़ कर मर जाता है!</verse>
				<verse number="26">वे दोनों एक समान मिट्टी में मिल जाते हैं, कीड़े उन्‍हें ढक लेते हैं।</verse>
				<verse number="27">‘मित्रो, मैं तुम्‍हारे विचार जानता हूँ; मेरे प्रति तुम्‍हारी अन्‍यायपूर्ण योजनाएँ मुझसे छिपी हुई नहीं हैं।</verse>
				<verse number="28">तुम कहते हो, “गरीबों पर अन्‍याय करने वाले सेठ का महल कहाँ गया? वह निवास-स्‍थान कहाँ है जहाँ दुर्जन रहता था?”</verse>
				<verse number="29">पर क्‍या तुमने कभी अनुभवी राहगीरों से पूछा? क्‍या तुम उनकी साक्षी को स्‍वीकार नहीं करते?</verse>
				<verse number="30">सुनो, उनकी साक्षी यह है कि दुर्जन विपत्ति के दिनों में भी बच जाता है, प्रकोप-दिवस पर भी वह सुरक्षित रहता है।</verse>
				<verse number="31">कौन व्यक्‍ति दुर्जन के मुँह पर उसके आचरण के लिए उसे फटकारता है? उसके दुष्‍कर्मों का प्रतिफल कौन उसको देता है?</verse>
				<verse number="32">जब उसका देहान्‍त होता है तब शान से उसका शव कबर तक पहुँचाया जाता है; उसकी कबर पर पहरा दिया जाता है!</verse>
				<verse number="33">विशाल जनसमुदाय उसकी शव यात्रा में सम्‍मिलित होता है बड़ी भीड़ पीछे-पीछे जाती है; उसके आगे असंख्‍य लोग जाते हैं। घाटी की भूमि उसे प्रिय लगती है।</verse>
				<verse number="34">मित्रो, तुम अपनी खोखली बातों से मुझे कैसे सांत्‍वना दोगे? तुम्‍हारे उत्तरों में झूठ के सिवाय और कुछ नहीं है!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">‘तब तेमान नगर के रहने वाले एलीपज ने कहा:</verse>
				<verse number="2">‘क्‍या कोई व्यक्‍ति परमेश्‍वर के लिए लाभप्रद हो सकता है? जो बुद्धिमान है, वह केवल स्‍वयं को लाभ पहुँचाता है।</verse>
				<verse number="3">यदि तुम धार्मिक हो तो क्‍या इससे सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर को सुख मिलता है? क्‍या तुम्‍हारे निर्दोष आचरण से उसे लाभ होता है?</verse>
				<verse number="4">क्‍या वह तुम्‍हें इसलिए ताड़ित करता है, और तुमसे मुकदमा लड़ता है कि तुम उसकी भक्‍ति करते हो?</verse>
				<verse number="5">नहीं, अय्‍यूब, तुमने महादुष्‍कर्म किए हैं; तुम्‍हारे अधर्म के कामों का कोई अन्‍त नहीं है।</verse>
				<verse number="6">तुमने अपने भाई-बन्‍धु के बन्‍धक अकारण रख लिये हैं; तुमने नग्‍न व्यक्‍तियों के भी कपड़े उतार लिये हैं!</verse>
				<verse number="7">तुमने थके-माँदे व्यक्‍ति को पीने के लिए पानी भी नहीं दिया, तुमने भूखे मनुष्‍य को रोटी देने से इन्‍कार कर दिया।</verse>
				<verse number="8">तुम शक्‍तिशाली और प्रतिष्‍ठित हो। अत: तुमने लाठी के जोर से दूसरों की भूमि पर अधिकार कर लिया और तुम्‍हारे लोग उस पर बस गए।</verse>
				<verse number="9">तुमने विधवाओं को खाली हाथ भगा दिया; तुमने पितृहीन बालकों के हाथ तोड़ डाले।</verse>
				<verse number="10">इसीलिए तुम्‍हारे चारों ओर फन्‍दे लगे हैं; आकस्‍मिक आतंक तुम्‍हें दबोच लेता है।</verse>
				<verse number="11">तुम्‍हारा प्रकाश अन्‍धकार में बदल गया है; अत: तुम्‍हें दिखाई नहीं देता; तुम विनाश की बाढ़ में डूब रहे हो!</verse>
				<verse number="12">निस्‍सन्‍देह परमेश्‍वर सर्वोच्‍च स्‍वर्ग में है! सबसे ऊंचे तारों को देखो, वे कितनी दूर हैं!</verse>
				<verse number="13">इसलिए तुम यह कहते हो, “परमेश्‍वर क्‍या जानता है! क्‍या वह सघन मेघों के भीतर से न्‍याय कर सकता है?</verse>
				<verse number="14">घने बादल उसको ढके हुए हैं, अत: वह देख नहीं सकता। वह आकाश-मण्‍डल के ऊपर चलता- फिरता है।”</verse>
				<verse number="15">अय्‍यूब, क्‍या तुम पुराने मार्ग पर चलते रहोगे जिस पर दुर्जन मनुष्‍य चलते हैं?</verse>
				<verse number="16">वे अपने नियत समय से पहले उठा लिये गए, उनकी नींव तक बह गई।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने परमेश्‍वर से कहा था, “हम से दूर हो! सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर हमारा क्‍या कर सकता है?”</verse>
				<verse number="18">तो भी परमेश्‍वर ने उनके घर को सुख-समृद्धि से भर दिया! दुर्जनों के ये विचार मुझसे दूर ही रहें!</verse>
				<verse number="19">धार्मिक उनके विनाश को देखकर प्रसन्न होते हैं; निर्दोष व्यक्‍ति उनका मजाक उड़ाते हुए यह कहते हैं:</verse>
				<verse number="20">“निश्‍चय ही हमारे बैरियों का नाश हो गया; और उनकी सम्‍पत्ति जलकर राख हो गई!”</verse>
				<verse number="21">‘ओ अय्‍यूब, परमेश्‍वर से मेल-मिलाप कर लो; तब तुम्‍हें शान्‍ति मिलेगी; इसी से तुम्‍हारी भलाई होगी।</verse>
				<verse number="22">उसके मुख से शिक्षा ग्रहण करो, और उसके वचन अपने हृदय में रखो।</verse>
				<verse number="23">यदि तुम विनम्र भाव से सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की ओर लौटोगे, यदि तुम अपने निवास-स्‍थान से अधर्म को दूर करोगे,</verse>
				<verse number="24">यदि तुम अपना सोना धूल समझोगे, ओपीर देश का सोना भी तुम्‍हारी नजर में नदी-तल का कंकड़ होगा,</verse>
				<verse number="25">तो स्‍वयं सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर तुम्‍हारे लिए सोना, और तुम्‍हारे लिए कीमती चाँदी बन जाएगा!</verse>
				<verse number="26">तब तुम सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर में आनन्‍दित होगे; तुम निष्‍कलंक होकर अपना मुख परमेश्‍वर की ओर उठा सकोगे।</verse>
				<verse number="27">तुम उससे प्रार्थना करोगे, और वह तुम्‍हारी प्रार्थना स्‍वीकार करेगा। तुम उसके लिए अपनी मन्नतें पूरी करोगे।</verse>
				<verse number="28">जिस बात का तुम निश्‍चय करोगे, वह तुम्‍हारे द्वारा सफलतापूर्वक पूरी होगी। तुम्‍हारा मार्ग प्रकाश से आलोकित होगा।</verse>
				<verse number="29">परमेश्‍वर घमण्‍डी का सिर नीचा करता है, पर वह विनम्र मनुष्‍य की रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="30">वह निर्दोष मनुष्‍य को बचाता है; तुम अपने निष्‍कलंक आचरण के कारण बचाए जाओगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">तब अय्‍यूब ने कहा,</verse>
				<verse number="2">‘आज भी मेरी शिकायत कड़वी है! मैं कराहता हूँ, इसके बावजूद परमेश्‍वर का दबाव मुझ पर भारी है।</verse>
				<verse number="3">काश! मैं जानता कि परमेश्‍वर मुझे कहाँ मिलेगा? तब मैं उसके सिंहासन के समीप आता।</verse>
				<verse number="4">मैं उसके सम्‍मुख अपना मुकदमा पेश करता; और अपनी सफाई में अनेक तर्क प्रस्‍तुत करता।</verse>
				<verse number="5">मैं जान लेता कि वह मुझे क्‍या उत्तर देगा; मैं समझ जाता कि वह मुझसे क्‍या कहेगा।</verse>
				<verse number="6">क्‍या वह अपने महासामर्थ्य के साथ मुझसे मुकदमा लड़ेगा? नहीं, बल्‍कि वह मुझ पर ध्‍यान देगा।</verse>
				<verse number="7">निष्‍कपट हृदय का व्यक्‍ति वहाँ उससे तर्क- वितर्क करेगा, और मैं अपने न्‍यायाधीश द्वारा सदा के लिए निर्दोष सिद्ध हो जाऊंगा।</verse>
				<verse number="8">‘देखो, मैं पूरब की ओर जाता हूँ, पर वह वहाँ नहीं मिलता। मैं पश्‍चिम की ओर जाता हूँ, पर वह मुझे वहाँ दिखाई नहीं देता।</verse>
				<verse number="9">मैं उत्तर की ओर उसे ढूंढ़ता हूँ, तो वह मुझे दिखाई नहीं देता। मैं दक्षिण की ओर मुड़ता हूँ तो मैं वहाँ भी उसे नहीं देख पाता।</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु वह मेरा मार्ग भली-भांति जानता है; जब वह मुझे परख लेगा तब मैं कंचन जैसा शुद्ध प्रामाणित हूँगा।</verse>
				<verse number="11">‘मेरे पैर उसके मार्ग में स्‍थिर रहे; मैं बिना भटके उसी के मार्ग पर चलता रहा।</verse>
				<verse number="12">मैं उसकी आज्ञा का पालान करने से कभी विचलित नहीं हुआ; मैंने उसके वचनों को अपने हृदय में सदा सुरक्षित रखा।</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु वह अपनी बात का पक्‍का है, उसे कौन मोड़ सकता है? वह अपनी इच्‍छा के अनुसार कार्य करता है।</verse>
				<verse number="14">जो कुछ उसने मेरे बारे में निश्‍चित कर रखा है, वह उसको पूरा भी करेगा। उसके हृदय में ऐसी अनेक बातें हैं।</verse>
				<verse number="15">इस कारण मैं उसकी उपस्‍थिति से आतंकित हूँ, जब मैं यह सोचता हूँ तब मैं थर-थर कांपने लगता हूँ।</verse>
				<verse number="16">परमेश्‍वर ने मेरे हृदय को दुर्बल कर दिया है; सर्वशक्‍तिमान ने मुझे आतंकित कर दिया है;</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि मैं चारों और अन्‍धकार से घिरा हुआ हूँ; गहन अन्‍धकार ने मेरे मुख को ढक लिया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">‘सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर ने न्‍याय का समय क्‍यों नहीं निश्‍चित किया? परमेश्‍वर को जानने वाले मनुष्‍य क्‍यों नहीं उसके दिनों को देख पाते हैं?</verse>
				<verse number="2">कुछ ऐसे भी लोग हैं जो भूमि की सीमा घटा-बढ़ा लेते हैं; वे दूसरों की भेड़-बकरियां छीन लेते, और स्‍वयं उनको चराते हैं।</verse>
				<verse number="3">वे अनाथों के गधे हांक ले जाते, वे विधवा के बैल को अपने पास बन्‍धक रखते हैं।</verse>
				<verse number="4">वे गरीबों को मार्ग से हटाते हैं; देश के सब गरीबों को छिपना पड़ता है।</verse>
				<verse number="5">देखो, गरीब मज़दूरी के लिए निकलते हैं; वे जंगली गधों की तरह जीविका की तलाश में यहाँ-वहाँ भटकते हैं। वे अपने बच्‍चों के भोजन के लिए उजाड़-खण्‍ड में शिकार खोजते-फिरते हैं।</verse>
				<verse number="6">वे खेत में अपना भोज्‍य पदार्थ एकत्र करते हैं; वे धनी दुर्जन के अंगूर-उद्यान में बचे हुए अंगूर बटोरते हैं।</verse>
				<verse number="7">वे रात-भर बिना वस्‍त्र पड़े रहते हैं; ठण्‍ड के मौसम में भी, उन्‍हें ओढ़ने के लिए कुछ नहीं मिलता।</verse>
				<verse number="8">वे पहाड़ों पर वर्षा से भींग जाते हैं; उन्‍हें वर्षा से बचने के लिए कोई स्‍थान नहीं मिलता; अत: वे चट्टान से चिपट जाते हैं।</verse>
				<verse number="9">‘कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो पितृहीन बालक को मां की छाती से छीन लेते हैं; वे गरीब कर्जदार के बच्‍चे को अपने पास बन्‍धक में रखते हैं।</verse>
				<verse number="10">ये गरीब नंगे, वस्‍त्रहीन इधर-उधर फिरते हैं; वे भूखे-पेट पूले ढोते हैं!</verse>
				<verse number="11">वे धनी दुर्जन के जैतून-कुंज में तेल पेरते हैं; वे अंगूर-रस के कुण्‍डों में अंगूर रौंदते हैं, पर स्‍वयं प्‍यासे रहते हैं!</verse>
				<verse number="12">शहर में मरने वाले गरीबों की कराहें सुनाई देती हैं; घायल दरिद्र व्यक्‍तियों के प्राण दुहाई देते हैं। तब भी परमेश्‍वर उनकी प्रार्थना पर ध्‍यान नहीं देता!</verse>
				<verse number="13">‘कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो ज्‍योति के प्रति विद्रोह करते हैं; वे उसके मार्गों को नहीं पहचानते हैं, वे उसके मार्गों पर स्‍थिर नहीं रहते हैं।</verse>
				<verse number="14">दीन-हीन और गरीब की हत्‍या करने के लिए हत्‍यारा अन्‍धेरे में उठता है; वह रात में चोर बन जाता है।</verse>
				<verse number="15">व्‍यभिचारी मनुष्‍य की आँखें दिन डूबने की प्रतीक्षा करती हैं; वह सोचता है, “किसी की दृष्‍टि मुझ पर नहीं पड़ेगी”; वह अपने मुँह पर नकाब डाल लेता है।</verse>
				<verse number="16">‘ये लोग रात के अन्‍धेरे में घरों में सेंध लगाते हैं; पर वे दिन में छिपे रहते हैं। ये ज्‍योति को नहीं जानते!</verse>
				<verse number="17">घोर अन्‍धकार ही उन सब के लिए सबेरे का प्रकाश होता है; वे गहरे अन्‍धकार के आतंक से प्रेम करते हैं।</verse>
				<verse number="18">‘[मेरे मित्रो, तुम यह कहते हो] “विनाश की बाढ़ उन दुष्‍टों को तुरन्‍त बहा ले जाती है; उनकी पैतृक धन-सम्‍पत्ति देश में शापित मानी जाती है; उनके अंगूर-उद्यानों में कोई पैर भी नहीं रखता!</verse>
				<verse number="19">जैसे अनावृष्‍टि और गर्मी से हिम-जल सूख जाता है, वैसे ही अधोलोक पापी लोगों को सुखा डालता है!</verse>
				<verse number="20">नगर-चौक उन्‍हें भूल जाते हैं, कोई उनका नाम भी नहीं लेता; यों पेड़ के समान दुष्‍टता कट जाती है।”</verse>
				<verse number="21">‘पर कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो बाँझ, निस्‍सन्‍तान स्‍त्री की धन-सम्‍पत्ति को हड़प जाते हैं; जो किसी भी विधवा का हित नहीं करते हैं।</verse>
				<verse number="22">फिर भी परमेश्‍वर अपने सामर्थ्य से दुष्‍ट बलवानों के जीवन की अवधि बढ़ाता है। जब उन्‍हें जीवन का भरोसा नहीं रहता है तब भी वे मृत्‍यु-शय्‍या से उठ बैठते हैं!</verse>
				<verse number="23">परमेश्‍वर उन्‍हें सुरक्षित रखता, और उन्‍हें सम्‍भालता है; वह उनके कुमार्गों पर उनकी रक्षा करता है</verse>
				<verse number="24">कुछ समय तक उनका उत्‍कर्ष होता है, फिर वे नष्‍ट हो जाते हैं; वे सूख जाते हैं, लोनी-साग की तरह कुम्‍हला जाते हैं। वे अनाज की बाल के समान झड़ जाते हैं।</verse>
				<verse number="25">जो मैंने कहा, क्‍या वह सच नहीं है? कौन व्यक्‍ति मुझे झूठा सिद्ध कर सकता है? कौन व्यक्‍ति मेरी बातों को निस्‍सार कह सकता है?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">शूही वंश के बिलदद ने कहा:</verse>
				<verse number="2">‘परमेश्‍वर ही प्रभुता करता, और सृष्‍टि में अपने प्रति भक्‍ति उत्‍पन्न करता है। वह अपने सर्वोच्‍च स्‍वर्ग में शान्‍ति का स्‍थापक है।</verse>
				<verse number="3">क्‍या उसकी सेना की कोई गिनती है? किसके ऊपर उसका प्रकाश नहीं चमकता?</verse>
				<verse number="4">तब क्‍या मनुष्‍य उसके सम्‍मुख धार्मिक सिद्ध हो सकता है? नारी से उत्‍पन्न मानव कदापि पवित्र नहीं हो सकता है!</verse>
				<verse number="5">देखो, चन्‍द्रमा भी परमेश्‍वर की दृष्‍टि में प्रकाशहीन है; ये तारे भी निस्‍तेज हैं!</verse>
				<verse number="6">फिर मनुष्‍य की क्‍या गिनती! वह तो कीड़ा है! मानव-सन्‍तान केंचुआ-मात्र है!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">तब अय्‍यूब ने उत्तर दिया:</verse>
				<verse number="2">‘तुमने निर्बल जन की अच्‍छी सहायता की! वाह! तुमने कमजोर मनुष्‍य को खूब सम्‍भाला!</verse>
				<verse number="3">तुमने निर्बुद्धि मनुष्‍य को कितनी अच्‍छी सलाह दी, और उस पर उदारतापूर्वक अपना ज्ञान बिखेरा!</verse>
				<verse number="4">पर तुमने किस की सहायता से ये बातें कहीं? किसकी प्रेरणा से तुम्‍हारे मुँह से ये बातें निकलीं?</verse>
				<verse number="5">‘नीचे रहनेवाली प्रेतात्‍माएं थरथराती हैं; समुद्र और उसके निवासी भी काँप रहे हैं।</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर के सम्‍मुख अधोलोक नंगा पड़ा है; विनाश-लोक अनावृत है!</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर उत्तर दिशा को शून्‍य में फैला देता है; वह पृथ्‍वी को निराधार लटका देता है।</verse>
				<verse number="8">वह जल को अपने घने बादलों में बाँध कर रखता है; फिर भी बादल जल के भार से नहीं फटता!</verse>
				<verse number="9">वह चन्‍द्रमा के मुख पर मेघ का घूँघट डालता है; वह मेघ से उसका मुँह ढक देता है।</verse>
				<verse number="10">जिस सीमा पर अन्‍धकार और प्रकाश मिलते है; वहाँ जल की सतह पर उसने एक वृत खींच रखा है।</verse>
				<verse number="11">उसकी डांट से स्‍वर्ग के स्‍तम्‍भ थरथराते हैं, वे उसकी घुड़की से काँपने लगते हैं।</verse>
				<verse number="12">अपने बल से उसने समुद्र को शान्‍त किया है; उसने अपनी बुद्धि से रहब राक्षस का वध किया है।</verse>
				<verse number="13">उसकी साँस से आकाश-मंडल साफ हो जाता है, उसने अपने हाथ से भागते हुए सर्प को मार डाला है।</verse>
				<verse number="14">‘मित्रो, ये सब तो परमेश्‍वर के अति साधारण कार्य हैं! हम-मनुष्‍य उसके महान कार्यों की एक झलक ही देख पाते हैं; उसके महासामर्थ्य की थाह कौन पा सकता है?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">‘अय्‍यूब ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा:</verse>
				<verse number="2">‘जीवित परमेश्‍वर की सौगन्‍ध! मैं न्‍याय की दृष्‍टि से निर्दोष था, फिर भी उसने मुझे दण्‍ड दिया! सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर ने मेरे प्राण को पीड़ित किया है!</verse>
				<verse number="3">जब तक मुझ में साँस है, जब तक परमेश्‍वर का श्‍वास मेरे नथुनों में है;</verse>
				<verse number="4">तब तक मेरे ओठों से झूठ नहीं निकलेगा, और न मेरी जीभ से कपटपूर्ण वचन।</verse>
				<verse number="5">परमेश्‍वर न करे कि मैं यह कहूँ कि तुम सच कहते हो। मैं जीवन के अन्‍तिम क्षण तक अपने आदर्श को अपने से अलग नहीं करूँगा।</verse>
				<verse number="6">मैं अपने धर्म को कसकर पकड़े हुए हूँ, मैं उसको हाथ से न जाने दूंगा; मेरा हृदय मुझे अपने पिछले जीवन के लिए दोषी नहीं ठहराता।</verse>
				<verse number="7">‘मेरा शत्रु दुर्जन माना जाए; मेरा विरोधी अधार्मिक ठहरे!</verse>
				<verse number="8">जब परमेश्‍वर अधर्मी व्यक्‍ति का अन्‍त कर देता है, जब परमेश्‍वर उसका प्राण ले लेता है तब उसके लिए आशा कहाँ शेष रही?</verse>
				<verse number="9">जब अधर्मी पर संकट मंडराएगा तब क्‍या परमेश्‍वर उसकी दुहाई सुनेगा?</verse>
				<verse number="10">क्‍या वह सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर में सुख प्राप्‍त करेगा? क्‍या वह हर समय उसको पुकारेगा?</verse>
				<verse number="11">मेरे मित्रो, मैं तुम्‍हें परमेश्‍वर के कार्यों के विषय में शिक्षा दूँगा; मैं सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर का भेद तुमसे नहीं छिपाऊंगा।</verse>
				<verse number="12">सच पूछो तो तुम सब यह भेद स्‍वयं अनुभव कर चुके हो! फिर तुम ये बातें क्‍यों कर रहे हो?’</verse>
				<verse number="13">‘परमेश्‍वर ने दुर्जनों की यह नियति निश्‍चित की है: अत्‍याचारियों को सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर मीरास में यह प्रदान करता है:</verse>
				<verse number="14">चाहे दुर्जन की अनेक पुत्र-पुत्रियां हों, पर वे तलवार से मौत के घाट उतारे जाते हैं; उसकी सन्‍तान को पेट-भर भोजन नसीब नहीं होता!</verse>
				<verse number="15">उसके बचे हुए वंशज महामारी का कौर बन जाते हैं; और उनकी विधवाएँ उनके लिए शोक नहीं मनाती हैं!</verse>
				<verse number="16">‘चाहे दुर्जन धूलि-कण की तरह अत्‍यधिक चाँदी एकत्र कर ले, चाहे वह पहाड़ी के समान वस्‍त्रों का ढेर लगा ले,</verse>
				<verse number="17">फिर भी उसके वस्‍त्रों के ढेर के कपड़े धार्मिक व्यक्‍ति ही पहिनेंगे; उसके धूलि-कण के सदृश अत्‍यधिक चांदी निष्‍कलंक मनुष्‍य आपस में बाटेंगे।</verse>
				<verse number="18">‘जो मकान दुर्जन बनाता है, वह मकड़ी के जाले के समान होता है; वह झोंपड़ी के समान होता है जिसको खेत का रखवाला बनाता है।</verse>
				<verse number="19">वह शय्‍या पर लेटते समय स्‍वयं को धनी महसूस करता है; पर यह फिर न होगा, क्‍योंकि सबेरे आँख खोलने पर वह अपने को निर्धन पाता है।</verse>
				<verse number="20">‘आतंक की बाढ़ में दुर्जन घिर जाता है; रात के समय बवण्‍डर उसको उड़ा ले जाता है</verse>
				<verse number="21">पूरबी वायु उसको उड़ा ले जाती है, और उसका अस्‍तित्‍व मिट जाता है, वायु उसको उसके स्‍थान से बहा ले जाती है।</verse>
				<verse number="22">‘यों परमेश्‍वर निर्दयता से उस पर विपत्तियाँ ढाहता है; दुर्जन उसके हाथ की पहुँच से वेगपूर्वक भागता है।</verse>
				<verse number="23">लोग उस पर ताली बजाते हैं; वे उसको उसके स्‍थान से खदेड़ने के लिए सिसकाते हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">‘चाँदी प्राप्‍त करने के लिए खदान होती है; सोने को शुद्ध करने के लिए भी एक स्‍थान होता है।</verse>
				<verse number="2">लोहा भूमि में से निकाला जाता है, तांबा कच्‍ची धातु को शुद्ध करने से मिलता है</verse>
				<verse number="3">मनुष्‍य अन्‍धकार को दूर कर, दूर-दूर तक भूमि के भीतर खोद-खोदकर घोर अन्‍धकार में कच्‍ची घातु खोजते हैं।</verse>
				<verse number="4">वे मनुष्‍यों की बस्‍ती से दूर खान खोदते हैं; पैदल चलने वाले भी उन्‍हें भूल जाते हैं कि उनके पैरों के नीचे, भूमि के भीतर वे खदान खोद रहे हैं! वे बस्‍तियों में रहने वाले लोगों से दूर झूले में झूलते हुए, अधर में लटके हुए रहते हैं</verse>
				<verse number="5">यह जो भूमि है, इसकी ऊपरी सतह से रोटी प्राप्‍त होती है; पर उसका भीतरी भाग मानो आग से उलट- पुलट दिया जाता है!</verse>
				<verse number="6">इसके पत्‍थरों से नीलमणि प्राप्‍त होती है; इसी स्‍थान में सोने के कण भी मिलते हैं।</verse>
				<verse number="7">‘उसका मार्ग कोई शिकारी पक्षी भी नहीं जानता; बाज की आँखों ने भी उसको नहीं देखा है।</verse>
				<verse number="8">उस पर हृष्‍ट-पुष्‍ट जंगली पशुओं ने भी पैर नहीं रखे हैं, सिंह भी वहाँ से नहीं गुजरा है!</verse>
				<verse number="9">‘मनुष्‍य चकमक पत्‍थर की चट्टान पर हाथ लगाता, और पहाड़ों को जड़ से उखाड़ देता है!</verse>
				<verse number="10">वह चट्टानों को काटकर उनमें से मार्ग निकालता है; तब उसको सब कीमती वस्‍तुएँ दिखाई देती हैं!</verse>
				<verse number="11">वह जलधाराओं को बांध देता है, जिससे बून्‍दें नहीं टपकतीं; वह छिपी हुई वस्‍तुओं को बाहर प्रकाश में लाता है।</verse>
				<verse number="12">‘किन्‍तु बुद्धि कहाँ प्राप्‍त होगी? किस स्‍थान पर समझ मिलती है?</verse>
				<verse number="13">मनुष्‍य वहाँ जानेवाला मार्ग नहीं जानता; जीवलोक में वह नहीं मिलती।</verse>
				<verse number="14">महासागर कहता है, “वह मुझ में उपलब्‍ध नहीं है।” समुद्र कहता है, “वह मेरे पास भी नहीं है।”</verse>
				<verse number="15">वह सोना देकर भी प्राप्‍त नहीं की जा सकती है, चांदी तौलकर भी उसका मूल्‍य नहीं चुकाया जा सकता है!</verse>
				<verse number="16">उसका मूल्‍य न ओपीर देश के सोने से आंका जा सकता है, और न बहुमूल्‍य गोमेद या नीलम मणियों से ही।</verse>
				<verse number="17">न सोना और न कांच उसकी बराबरी कर सकते हैं, और न शुद्ध सोने के आभूषणों के बदले में उसको प्राप्‍त किया जा सकता है।</verse>
				<verse number="18">मूंगा और स्‍फटिक मणि उसके सम्‍मुख कुछ भी नहीं हैं! बुद्धि का मूल्‍य मोतियों से अधिक है।</verse>
				<verse number="19">इथियोपिया देश का पुखराज भी उसकी बराबरी नहीं कर सकता है; और न शुद्ध सोने से उसका मूल्‍य कूता जा सकता है!</verse>
				<verse number="20">‘तब बुद्धि कहाँ प्राप्‍त हो सकती है? समझ किस स्‍थान में उपलब्‍ध है?</verse>
				<verse number="21">वह सब प्राणियों की आंखों से छिपी है; वह आकाश के पक्षियों के लिए अगोचर है।</verse>
				<verse number="22">विनाश और मृत्‍यु यह कहते हैं, “हमने उसके बारे में कानों से सुना भर है।”</verse>
				<verse number="23">‘केवल परमेश्‍वर ही बुद्धि का मार्ग समझता है, वह उसका स्‍थान जानता है।</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि उसकी आंखों से पृथ्‍वी के सीमान्‍त तक छिपे नहीं हैं; वह आकाश के नीचे की प्रत्‍येक वस्‍तु पर दृष्‍टिपात करता है।</verse>
				<verse number="25">जब उसने वायु को उसका भार दिया, और जल के नपुये में नापा;</verse>
				<verse number="26">जब उसने वर्षा का नियम निश्‍चित किया, और मेघ-गर्जन तथा बिजली का मार्ग निर्धारित किया,</verse>
				<verse number="27">तब उसने बुद्धि को देखा और उसका वर्णन किया; उसने उसको स्‍थापित किया, और उसका भेद खोज लिया।</verse>
				<verse number="28">परमेश्‍वर ने मनुष्‍य से कहा, “देखो, मुझ-प्रभु की भक्‍ति करना ही बुद्धिमानी है; और बुराई से दूर रहना ही समझदारी है!” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">अय्‍यूब ने पुन: अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा:</verse>
				<verse number="2">‘काश! मेरी वर्तमान दशा पिछले महीनों की तरह होती, उन दिनों की तरह जब परमेश्‍वर मेरी रक्षा करता था;</verse>
				<verse number="3">जब उसका दीपक मेरे सिर के ऊपर प्रकाश देता था, और मैं उसकी ज्‍योति के प्रकाश से अन्‍धकार में भी चलता था।</verse>
				<verse number="4">काश! मैं अपनी युवावस्‍था के दिनों की तरह पुन: जीवन बिताता; जब परमेश्‍वर की मित्रता मेरे घर पर थी;</verse>
				<verse number="5">जब सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर मेरे साथ था; जब मेरे बच्‍चे भी मुझे घेरे रहते थे;</verse>
				<verse number="6">जब मेरे पैर दूध से धोए जाते थे; चट्टानें मेरे लिए तेल की नदियां बहाती थीं।</verse>
				<verse number="7">जब मैं घर से निकलकर नगर के प्रवेश-द्वार पर आता था, और वहाँ चौक पर अपना आसन जमाता था,</verse>
				<verse number="8">तब जवान मुझे देखकर खिसक जाते, और वृद्ध उठकर खड़े हो जाते थे।</verse>
				<verse number="9">सामंत भी बात करना बन्‍द कर देते थे, वे अपने मुंह पर हाथ रख लेते थे।</verse>
				<verse number="10">मुखियों की आवाज शान्‍त हो जाती थी, और उनकी जीभ तालु से चिपक जाती थी।</verse>
				<verse number="11">जो व्यक्‍ति मेरा बात सुनता, वह मुझे धन्‍य कहता था; जो मनुष्‍य मुझे देखता, वह मेरा समर्थन करता था।</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि मैं दुहाई देने वाले गरीब को बचाता था, मैं अनाथ बच्‍चे को छुड़ाता था, जिसकी मदद करनेवाला कोई न था।</verse>
				<verse number="13">मरणासन्न व्यक्‍ति का आशीर्वाद मुझे मिलता था, निराश्रित विधवा का हृदय मेरी सहायता पाकर आनन्‍द से गाता था।</verse>
				<verse number="14">मैंने धर्म का वस्‍त्र पहना था, और वह मुझे ढके रहा, न्‍याय से परिपूर्ण मेरा आचरण मेरी पोशाक और पगड़ी था!</verse>
				<verse number="15">अन्‍धों की मैं आँख था, और लंगड़ों के लिए पैर!</verse>
				<verse number="16">मैं गरीबों के लिए उनका पिता था; मैं अपरिचितों के मुकदमे की भी जांच- पड़ताल करता और उनकी सहायता करता था।</verse>
				<verse number="17">मैं अधार्मिक की दाढ़ें तोड़ता, और उसके मुंह से उसका शिकार छीन लेता था।</verse>
				<verse number="18">‘तब मैं सोचता था कि मेरी आयु के दिन रेत-कणों के सदृश असंख्‍य होंगे; मेरा प्राण शान्‍ति से मेरे घर में ही निकलेगा;</verse>
				<verse number="19">मेरी जड़ें जल के झरने तक पहुँच जाएंगी, रात भर मेरी शाखाओं पर ओस गिरेगी,</verse>
				<verse number="20">मेरी प्रतिष्‍ठा ज्‍यों की त्‍यों बनी रहेगी; मेरी शक्‍ति का प्रतीक धनुष मेरे हाथ में सदा नया बना रहेगा।</verse>
				<verse number="21">‘तब लोग मेरी बात ध्‍यान से सुनते, और मेरी प्रतीक्षा करते थे, मेरा परामर्श जानने के लिए चुपचाप बैठे रहते थे।</verse>
				<verse number="22">मेरे बोलने के बाद फिर कोई न बोलता था; मेरी बात वर्षा की तरह उन पर बरसा करती थी।</verse>
				<verse number="23">वे वर्षा की तरह मेरी प्रतीक्षा करते थे; जैसे कोई व्यक्‍ति वसन्‍त की वर्षा की बूंद के लिए मुंह खोलता है, वैसे ही वे मेरी बात ग्रहण करने के लिए मुंह खोले रहते थे।</verse>
				<verse number="24">जब वे निराश होते थे तब मैं हंसकर उनमें उत्‍साह जगाता था; वे मेरे मुख की चमक की उपेक्षा न कर पाते थे।</verse>
				<verse number="25">मैं उनका अगुआ था; मैं ही उनका मार्ग चुनता था; जैसे सेना में राजा होता है; अथवा शोक करनेवालों में सांत्‍वना देनेवाला होता है, वैसे ही मैं उनका नेता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">‘पर अब वे, जो मुझसे उम्र में छोटे हैं, मेरी खिल्‍ली उड़ाते हैं, जिनके पिताओं को मैं इस योग्‍य भी नहीं समझता था कि उनको अपनी भेड़-बकरियों की चौकसी करनेवाले कुत्तों के साथ बैठाता!</verse>
				<verse number="2">उनके बाहुबल से मुझे क्‍या लाभ होता, क्‍योंकि उनका पौरुष तो खत्‍म हो गया है!</verse>
				<verse number="3">वे अभाव और अकाल के कारण सूखी और उजाड़ भूमि चाटते हैं।</verse>
				<verse number="4">वे झाड़ियों के आसपास का लोनी-साग तोड़ते हैं; वे झाऊ वृक्ष की जड़ें खाते हैं!</verse>
				<verse number="5">वे नागरिकों के मध्‍य से निकाल दिए गए हैं; लोग उनके पीछे-पीछे “चोर....चोर” चिल्‍लाते हैं!</verse>
				<verse number="6">उन्‍हें चट्टानों की गुफाओं में, भूमि के गड्ढों में, घाटियों की संकरी गुहाओं में रहना पड़ता है।</verse>
				<verse number="7">वे झाड़ियों में रेंकते हैं, वे बिच्‍छु पौधों के नीचे इकट्ठे बैठे रहते हैं।</verse>
				<verse number="8">वे मूर्ख और नीच लोगों के वंशज हैं; उन्‍हें मार-मार कर देश से निकाल दिया गया है।</verse>
				<verse number="9">‘अब मैं उन्‍हीं के बनाए गए व्‍यंग्‍य गीतों का पात्र बन गया हूँ। वे मुझ पर ताना मारते हैं।</verse>
				<verse number="10">वे मुझसे घृणा करते हैं, वे मुझसे दूर-दूर रहते हैं। वे मेरे मुंह पर थूकने से भी नहीं हिचकते।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर ने मुझे शक्‍तिहीन और तुच्‍छ बना दिया है, इसलिए वे मेरे सामने भी अपने मुंह में लगाम नहीं देते!</verse>
				<verse number="12">मेरी दाहिनी ओर बाजारू लोग उठते, और मुझे भगाते हैं; वे मुझे नष्‍ट करने के लिए नाना प्रकार के उपाय रचते हैं।</verse>
				<verse number="13">वे मेरे जीवन-मार्ग को तोड़-फोड़ देते हैं; वे मेरी विपत्ति को बढ़ाते हैं; फिर भी कोई उनको रोकता नहीं!</verse>
				<verse number="14">वे मानो चौड़ी दरार से मुझ पर धावा करते हैं; वे ध्‍वस्‍त स्‍थानों से मुझ पर टूट पड़ते हैं।</verse>
				<verse number="15">आतंक ने मुझे घेर लिया है, मेरी प्रतिष्‍ठा मानो हवा में उड़ गई! मेरी सुख-समृद्धि बादल के सदृश लुप्‍त हो गई।</verse>
				<verse number="16">‘अब मैं शोक सागर में डूब गया हूं; दु:ख के दिनों ने मुझे जकड़ लिया है।</verse>
				<verse number="17">रात मेरी हड्डियों को चूर-चूर कर देती है; मुझे पीड़ित करनेवाला दर्द शान्‍त नहीं होता।</verse>
				<verse number="18">वह पूरे बल से मेरा वस्‍त्र पकड़ लेता है; मेरे कुरते के गले की तरह वह मुझे कस लेता है।</verse>
				<verse number="19">‘परमेश्‍वर ने मुझे कीचड़ में फेंक दिया है; मैं धूल और राख जैसा हो गया हूं।</verse>
				<verse number="20">हे परमेश्‍वर, मैं तेरी दुहाई देता हूं, किन्‍तु तू मुझे उत्तर नहीं देता। मैं तेरे दरबार में खड़ा हूं, पर तू मुझ पर ध्‍यान नहीं देता।</verse>
				<verse number="21">तू मेरे प्रति निर्दयी हो गया है; तू अपने हाथ की पूर्ण शक्‍ति से मुझे सताता है।</verse>
				<verse number="22">ओ प्रभु, तू मुझे उठाकर वायु पर बैठा देता है; तू मुझे हवा पर सवार करता है, तू मुझे आन्‍धी के वेग से इधर-उधर उछालता है।</verse>
				<verse number="23">हां, मैं जानता हूं कि तू मुझे मृत्‍यु के हाथ में सौंप देगा; तू मुझे उस घर में भेज देगा, जो सब प्राणियों के लिए निश्‍चित् किया गया है।</verse>
				<verse number="24">इतना होने पर भी क्‍या मनुष्‍य मलवों के ढेर में से हाथ नहीं फैलाता? क्‍या वह विपत्ति में सहायता के लिए दुहाई नहीं देता?</verse>
				<verse number="25">‘क्‍या मैं उस व्यक्‍ति के लिए नहीं रोया जिस पर दुर्दिन आए थे? क्‍या मेरा प्राण गरीबों के लिए दु:खी नहीं हुआ था?</verse>
				<verse number="26">किन्‍तु जब मैंने भलाई की बाट जोही, तब मुझे बुराई मिली; जब मैंने प्रकाश की प्रतीक्षा की, तब मेरे सिर पर अन्‍धकार छा गया!</verse>
				<verse number="27">मेरा हृदय व्‍याकुल है, वह क्षण भर भी शान्‍त नहीं होता! मेरे दु:ख के दिन समीप आ गए हैं।</verse>
				<verse number="28">मैं काला पड़ गया हूं, पर सूर्य की गर्मी से नहीं, मैं इसी दशा में इधर-उधर जाता हूं; मैं सभा में खड़ा होता, और सहायता के लिए दुहाई देता हूं।</verse>
				<verse number="29">मैं गीदड़ों का भाई-बन्‍धु हो गया हूं, शुतुरमुर्ग मुझे अपना साथी समझते हैं।</verse>
				<verse number="30">मेरी चमड़ी काली पड़कर शरीर से झड़ रही है; मेरी हड्डियां गर्मी से जल रही हैं।</verse>
				<verse number="31">मेरी वीणा का उल्‍लास-संगीत शोक-संगीत में बदल गया है; मेरी बांसुरी से रोनेवालों का स्‍वर निकलता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">‘मैंने अपनी आंखों के साथ समझौता किया है कि मैं किसी कुंवारी को बुरी नजर से नहीं देखूंगा।</verse>
				<verse number="2">यदि मैं अपने इस समझौते को भंग करूं तो स्‍वर्ग में विराजमान परमेश्‍वर मुझे मेरे हिस्‍से में क्‍या देगा; सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर मीरास में मुझे क्‍या प्रदान करेगा?</verse>
				<verse number="3">क्‍या अधर्मियों पर विपत्ति नहीं आती? क्‍या दुष्‍कर्मियों का सर्वनाश नहीं होता?</verse>
				<verse number="4">क्‍या परमेश्‍वर मेरे आचरण को नहीं देखता? क्‍या वह मेरे प्रत्‍येक कदम को नहीं गिनता?</verse>
				<verse number="5">‘यदि मैं छल-कपट के मार्ग पर चलता रहा हूं, यदि मैंने कपटपूर्ण आचरण के लिए अविलम्‍ब पग उठाए हैं;</verse>
				<verse number="6">तो मैं धर्मतुला पर तौला जाऊं; और परमेश्‍वर को ज्ञात हो कि मैं धार्मिक और सिद्ध हूं!</verse>
				<verse number="7">यदि मेरे पैर सन्‍मार्ग से भटक गए थे और मेरा हृदय आंखों के बताए हुए कुमार्ग पर चला था; यदि मेरे हाथ किसी दुष्‍कर्म से कलंकित हुए</verse>
				<verse number="8">तो मेरे परिश्रम का फल दूसरा व्यक्‍ति खाए! मेरे खेत की सब फसल जड़-मूल से नष्‍ट हो जाए!</verse>
				<verse number="9">‘यदि मेरा हृदय पड़ोसी की पत्‍नी पर मोहित हो गया था; और मैं उसके द्वार पर घात में बैठता था</verse>
				<verse number="10">तो मेरी पत्‍नी दासी बन जाए, वह दूसरों के लिए चक्‍की पीसे, और दूसरे पुरुष उसको भ्रष्‍ट करें।</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि मेरा यह व्‍यवहार महा दुष्‍कर्म है; इस अधर्म का कठोर दण्‍ड न्‍यायाधीशों के द्वारा अवश्‍य दिया जाना चाहिए।</verse>
				<verse number="12">यह एक ऐसी आग है जो विनाश-लोक को भी भस्‍म कर देती है; यह मेरी समस्‍त समृद्धि को जड़ से खाक कर देती!</verse>
				<verse number="13">‘जब मेरे नौकर अथवा नौकरानी ने मेरे विरुद्ध मुझसे शिकायत की और यदि मैंने उसकी शिकायत नहीं सुनी,</verse>
				<verse number="14">तो मैं परमेश्‍वर के सम्‍मुख क्‍या करूंगा जब वह न्‍याय के लिए उठेगा? जव वह मुझसे पूछताछ करेगा तब मैं उसको क्‍या उत्तर दूंगा?</verse>
				<verse number="15">जिस परमेश्‍वर ने मां के गर्भ में मेरी रचना की, क्‍या उसने ही मेरे नौकर को नहीं रचा है? क्‍या एक ही परमेश्‍वर ने हम दोनों को नहीं गढ़ा है?</verse>
				<verse number="16">‘यदि मैंने किसी गरीब की इच्‍छा पूरी नहीं की, यदि मैंने किसी विधवा की आशापूर्ण आंखों को निराश किया,</verse>
				<verse number="17">यदि मैंने अकेले ही कभी भोजन किया, और मेरे भोजन में अनाथ बालक सम्‍भागी नहीं हुआ;</verse>
				<verse number="18">(क्‍योंकि बचपन से ही मैंने उसका लालन- पालन पिता के समान किया है, मां के गर्भ से ही मैं उसका मार्ग-दर्शन करता रहा हूं।)</verse>
				<verse number="19">यदि मेरी आंखों के सामने कोई गरीब वस्‍त्र के अभाव में ठण्‍ड के कारण मर गया अथवा मैंने किसी गरीब को वस्‍त्रहीन देखा</verse>
				<verse number="20">और उसको अपनी भेड़ों के ऊन के वस्‍त्र नहीं दिए और उसने ठण्‍ड से मुक्‍त हो मुझे आशीर्वाद न दिया हो,</verse>
				<verse number="21">अथवा यदि मैंने नगर के प्रवेश-द्वार पर अपने सहायकों को देखकर किसी पितृहीन व्यक्‍ति पर हाथ उठाया है</verse>
				<verse number="22">तो मेरे उस हाथ का पखौड़ा कन्‍धे से टूटकर गिर पड़े, मेरी भुजा भी जोड़ से उखड़ जाए!</verse>
				<verse number="23">मैं परमेश्‍वर के द्वारा ढाही गई विपत्तियों के कारण आतंकित था, इसलिए मैं यह अधर्म कर नहीं सकता था। मैं परमेश्‍वर के प्रताप का सामना करने में असमर्थ था।</verse>
				<verse number="24">‘यदि मैंने सोना-चांदी का भरोसा किया होता, अथवा शुद्ध सोने को अपना आश्रय माना होता;</verse>
				<verse number="25">यदि मैंने अपनी विशाल धन-सम्‍पत्ति के कारण आनन्‍द मनाया होता, या इस कारण कि बहुत-सा धन मेरे हाथ लग गया है,</verse>
				<verse number="26">यदि मेरा हृदय चमकते हुए सूर्य को, अथवा शान से अग्रसर होते हुए चन्‍द्रमा को देखकर,</verse>
				<verse number="27">उन पर मोहित हुआ होता, और मैंने उनकी पूजा की होती</verse>
				<verse number="28">तो मेरा यह कार्य भी अधर्म होता, और इस अधर्म का कठोर दण्‍ड न्‍यायाधीशों के द्वारा अवश्‍य दिया जाना चाहिए; क्‍योंकि मैंने सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के प्रति विश्‍वासघात किया होता।</verse>
				<verse number="29">‘यदि मैं अपने बैरी के विनाश से आनन्‍दित होता, अथवा जब उस पर विपत्ति आती, और मैं उसकी हंसी उड़ाता, तो मैं शापित होऊं!</verse>
				<verse number="30">परन्‍तु मैंने उसको मृत्‍यु का शाप कभी नहीं दिया; और यों अपने मुंह से यह जघन्‍य पाप नहीं किया।</verse>
				<verse number="31">सच तो यह है कि मेरे तम्‍बू में रहनेवाला प्रत्‍येक व्यक्‍ति यह कहता है: “कौन है वह मनुष्‍य जो अय्‍यूब के घर का भोजन खाकर तृप्‍त नहीं हुआ?”</verse>
				<verse number="32">मेरे कारण विदेशी को सड़क पर रात गुजारनी नहीं पड़ती थी, मैं राहगीर के लिए अपना द्वार सदा खुला रखता था।</verse>
				<verse number="33">क्‍या मैं कभी समाज की क्रुद्ध-भीड़ के डर से कुटुम्‍बियों की घृणा के आतंक से चुप रहा और दरवाजे के बाहर कदम न रखा, जिससे मैं आदम के समान अपना अपराध छिपा लूं अथवा अपने हृदय के कोने में अधर्म ढक लूं?</verse>
				<verse number="34"></verse>
				<verse number="35">‘काश! मेरा भी कोई हितैषी होता, जो मेरी बात सुनता! परमेश्‍वर की अदालत में मेरी यह अर्जी है: सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर मेरा न्‍याय करे! काश! मेरा मुद्दई अभियोग-पत्र लिखता, और वह मेरे पास होता!</verse>
				<verse number="36">तो मैं उसको छाती से लगाए हुए फिरता, मैं उसको मुकुट की तरह सिर पर धारण करता!</verse>
				<verse number="37">मैं अपने मुद्दई को अपने हर कदम का हिसाब देता, राजनेता के समान मैं उसके समीप आता।</verse>
				<verse number="38">‘यदि मेरी भूमि मेरे विरुद्ध दुहाई देती, उसकी हल-रेखाएँ मिलकर रोतीं;</verse>
				<verse number="39">यदि किसान को उसकी मजदूरी चुकाए बिना मैंने अपनी खेत की फसल खायी होती, अथवा भूमि के मालिकों का प्राण लिया होता</verse>
				<verse number="40">तो मेरे खेत में गेहूं के बदले कांटे, जौ के बदले जंगली घास उगे!’ यहाँ अय्‍यूब का कथन समाप्‍त हुआ</verse>
			</chapter>
			<chapter number="32">
				<verse number="1">अय्‍यूब के तीनों मित्रों ने यह देखा कि अय्‍यूब अपनी दृष्‍टि में धार्मिक है; अत: अन्‍होंने उससे तर्क-वितर्क करना छोड़ दिया, और वे चुप हो गए।</verse>
				<verse number="2">उनके साथ एलीहू नामक एक युवक था। उसके पिता का नाम बारकेल था, जो बूजी वंश और राम के कुल का था। एलीहू का क्रोध अय्‍यूब के प्रति भड़क उठा; क्‍योंकि उसने अपने दु:ख के लिए परमेश्‍वर को दोषी और स्‍वयं को निर्दोष प्रमाणित किया था।</verse>
				<verse number="3">वह अय्‍यूब के तीनों मित्रों से भी नाराज हुआ; क्‍योंकि उन्‍होंने अय्‍यूब को दोषी तो घोषित किया, पर अपने पक्ष में अय्‍यूब को उत्तर न दे सके।</verse>
				<verse number="4">वह उनसे उम्र में छोटा था, इसलिए वह अब तक चुप था, और अय्‍यूब को उत्तर देने की प्रतीक्षा कर रहा था।</verse>
				<verse number="5">जब एलीहू ने देखा कि अय्‍यूब के ये तीनों मित्र उसको उत्तर नहीं दे रहे हैं, तब उसका क्रोध भड़क उठा।</verse>
				<verse number="6">बूजी वंश के एलीहू बेन-बारकेल ने अय्‍यूब के मित्रों से यह कहा: ‘आप उम्र में मुझसे बड़े हैं, और मैं छोटा हूं। इसलिए मैं संकोच करता रहा, और आप लोगों पर अपना मत प्रकट करने से हिचकिचाता रहा।</verse>
				<verse number="7">मैंने हृदय में सोचा, “जो आयु में बड़े हैं, पहले उनको बोलने दो; बड़े-बूढ़े ही बुद्धि की बातें सिखाएँ।”</verse>
				<verse number="8">पर नहीं बुद्धि आयु से नहीं आती: मानव में आत्‍मा होती है; सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की सांस मनुष्‍य को समझने की शक्‍ति प्रदान करती है।</verse>
				<verse number="9">यह बात सच नहीं है कि केवल बड़े-बूढ़े ही बुद्धिमान होते हैं, कि न्‍याय को समझने वाले वृद्ध ही होते हैं।</verse>
				<verse number="10">अत: मेरा आपसे निवेदन है, मेरी बात भी सुनिए, इस विषय पर मुझे भी अपना मत प्रकट करने दीजिए।</verse>
				<verse number="11">‘देखिए मैं आपकी बातों की प्रतीक्षा करता रहा; मैंने आपके बुद्धिमत्तापूर्ण तर्क सुने, मैंने ढूंढ़-ढूंढ़ कर प्रमाण प्रस्‍तुत किए।</verse>
				<verse number="12">मैंने आप लोगों की बातें ध्‍यान से सुनीं, पर किसी ने भी अय्‍यूब के पक्ष का खण्‍डन नहीं किया, और न उनके तर्कों का उत्तर दिया।</verse>
				<verse number="13">आप भ्रम में मत रहिए कि आपने बुद्धि पा ली है; केवल परमेश्‍वर ही अय्‍यूब को उनकी भूल बता सकता है, मनुष्‍य नहीं!</verse>
				<verse number="14">अय्‍यूब ने मेरे विरुद्ध कुछ नहीं कहा, और न मैं आप लोगों के तर्कों के समान उनको उत्तर दूंगा।’</verse>
				<verse number="15">एलीहू ने स्‍वयं से कहा, ‘अय्‍यूब के मित्र घबरा गए हैं, उन्‍हें उत्तर सूझ नहीं रहा है। उनके पास उत्तर देने को शब्‍द नहीं रहे।</verse>
				<verse number="16">वे चुपचाप खड़े हैं, और उत्तर नहीं दे रहे हैं। वे चुप हैं तो क्‍या मैं भी चुप रहूं और प्रतीक्षा करूं?</verse>
				<verse number="17">नहीं, मैं भी अय्‍यूब को उत्तर दूंगा; मैं भी अपना मत प्रकट करूंगा।</verse>
				<verse number="18">मेरे मन में तर्क भरे पड़े हैं; मेरी आत्‍मा मुझे भीतर से प्रेरित कर रही है।</verse>
				<verse number="19">मेरा हृदय उस शराब के समान है, जो चर्मपात्र में बन्‍द है, और जो बाहर छलकने के लिए विकल है। वह नई शराब के कुप्‍पे की तरह है, जो फटा जा रहा है!</verse>
				<verse number="20">हृदय की शान्‍ति के लिए मुझे बोलना ही पड़ेगा; मुझे अपने ओंठ खोलकर अय्‍यूब को उत्तर देना ही होगा।</verse>
				<verse number="21">मैं किसी के प्रति पक्षपात नहीं करूंगा; और न ही किसी की चापलूसी करूंगा।</verse>
				<verse number="22">क्‍योंकि मुझे चापलूसी करना नहीं आता, अन्‍यथा मुझे रचनेवाला मेरा परमेश्‍वर तुरन्‍त मेरा अन्‍त कर देता!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="33">
				<verse number="1">‘ओ अय्‍यूब, अब तुम मेरी बात सुनो; मेरे सब शब्‍दों पर कान दो।</verse>
				<verse number="2">अब मैं अपना मुंह खोल रहा हूं; मेरी जीभ शब्‍दों को प्रकट करने के लिए व्‍याकुल है।</verse>
				<verse number="3">मेरे शब्‍द मेरे हृदय की निष्‍कपटता व्‍यक्‍त करते हैं; मेरे ओंठ केवल सच बोलते हैं।</verse>
				<verse number="4">मुझे परमेश्‍वर के आत्‍मा ने रचा है, सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की सांस मुझे जीवन प्रदान करती है।</verse>
				<verse number="5">यदि तुम उत्तर दे सकते हो, तो दो; अपने तर्कों को क्रम से रखो, और मेरे सम्‍मुख अपना पक्ष प्रस्‍तुत करो।</verse>
				<verse number="6">देखो, परमेश्‍वर के सामने मैं भी तुम्‍हारे समान हूं; मेरी भी रचना मिट्टी से की गई है।</verse>
				<verse number="7">देखो, तुम्‍हें मुझसे आतंकित होने की आवश्‍यकता नहीं; मेरे प्रश्‍नों के भार से तुम दबोगे नहीं!</verse>
				<verse number="8">‘निस्‍सन्‍देह, तुमने मेरी उपस्‍थिति में अपने मित्रों के सम्‍मुख अपना पक्ष प्रस्‍तुत किया है; मैंने तुम्‍हारी बातें सुनी हैं।</verse>
				<verse number="9">तुम यह कहते हो; “मैं पवित्र हूं, निरापराध हूं; मैं शुद्ध हूं, मुझमें अधर्म नहीं है।</verse>
				<verse number="10">देखो, परमेश्‍वर मेरे विरुद्ध दांव ढूंढ़ता है, वह मुझे अपना शत्रु समझता है;</verse>
				<verse number="11">वह मेरे पैरों में काठ की बेड़ी पहनाता है; वह मेरे हर कदम की निगरानी करता है।”</verse>
				<verse number="12">‘अय्‍यूब, तुम्‍हारा यह आरोप गलत है; मैं तुम्‍हें उत्तर दूंगा। परमेश्‍वर मनुष्‍य से महान है।</verse>
				<verse number="13">तुम उसके विरुद्ध यह क्‍यों कहते हो कि वह तुम्‍हारी किसी भी बात का उत्तर नहीं देता?</verse>
				<verse number="14">अय्‍यूब, सुनो, परमेश्‍वर के उत्तर देने के ढंग अनेक हैं; कभी वह एक ढंग से उत्तर देता है तो कभी दूसरे ढंग से; पर मनुष्‍य उस पर ध्‍यान नहीं देता है।</verse>
				<verse number="15">स्‍वप्‍न में, रात के किसी दर्शन में जब मनुष्‍य गहरी नींद में सोया होता है, जब वह शय्‍या पर निद्रामग्‍न रहता है,</verse>
				<verse number="16">तब परमेश्‍वर उसके कान खोलता है, वह उसको चेतावनी देकर ताड़ित करता है</verse>
				<verse number="17">जिससे वह मनुष्‍य को उसके कुमार्ग से लौटा लाए और उसको अहंकार के जाल से मुक्‍त करे।</verse>
				<verse number="18">परमेश्‍वर उसके प्राण को गड्ढे में गिरने से रोकता है; वह तलवार के वार से उसकी जीवन-रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="19">‘परमेश्‍वर मनुष्‍य को रोगी बनाता और यों उसको ताड़ना देता है; और मनुष्‍य शय्‍या पर दु:ख से तड़पता है। उसकी हड्डियों में पीड़ा निरन्‍तर बनी रहती है।</verse>
				<verse number="20">मनुष्‍य का जीवन इस रोग के कारण भोजन से घृणा करने लगता है; मनुष्‍य की भूख मर जाती है, उसे स्‍वादिष्‍ट भोजन से भी अरुचि हो जाती है।</verse>
				<verse number="21">मनुष्‍य के शरीर का मांस सूख जाता है, और आंखों से दिखाई नहीं देता; अदृश्‍य अस्‍थियां अब गोचर होने लगती हैं।</verse>
				<verse number="22">उसका प्राण कबर के समीप पहुँच जाता है, उसका जीवन मृत्‍यु-दूतों के अधीन हो जाता है।</verse>
				<verse number="23">पर यदि उसके लिए कोई संदेशवाहक, कोई प्रवक्‍ता मिल जाता है, जो हजार में एक होता है; जो मनुष्‍य को बताता है कि उसके लिए उचित क्‍या है,</verse>
				<verse number="24">तो वह उस पर कृपा करता और यह कहता है, “इसको कबर में मत ले जाओ, वरन् छोड़ दो; क्‍योंकि मुझे इसका विमोचन-मूल्‍य मिल गया है।</verse>
				<verse number="25">इसकी देह शिशु की देह से अधिक कोमल हो जाए; इसकी जवानी के दिन फिर लौट आएँ।”</verse>
				<verse number="26">तब मनुष्‍य परमेश्‍वर से प्रार्थना करता है, और परमेश्‍वर उसको ग्रहण कर लेता है; मनुष्‍य आनन्‍द-उल्‍लास से परमेश्‍वर का दर्शन करता है। परमेश्‍वर मनुष्‍य की धार्मिकता लौटा देता है।</verse>
				<verse number="27">मनुष्‍य लोगों के सम्‍मुख गीत गाता है, और यह कहता है, “मैंने पाप किया था, मैंने उचित कार्य को अनुचित बना दिया था, तो भी मुझे इस अधर्म का दण्‍ड नहीं दिया गया।</verse>
				<verse number="28">परन्‍तु परमेश्‍वर ने मेरे प्राण को कबर में जाने से बचाया; अब मेरा जीवन ज्‍योति के दर्शन करेगा।”</verse>
				<verse number="29">‘अय्‍यूब, देखो, परमेश्‍वर मनुष्‍य की भलाई के लिए क्‍या करता है, एक बार नहीं, वरन् बार-बार!</verse>
				<verse number="30">ताकि वह मनुष्‍य के प्राण को कबर से वापस ले आए और मनुष्‍य जीवन की ज्‍योति से ज्‍योतिर्मय हो जाए।</verse>
				<verse number="31">ओ अय्‍यूब, ध्‍यान से मेरी बात सुनो! और बीच में मुझे टोको मत, चुप रहो, मुझे और बोलने दो।</verse>
				<verse number="32">यदि तुम्‍हें मेरे कथन के उत्तर में कुछ कहना है तो कहो! निस्‍सन्‍देह बोलो, क्‍योंकि मैं तुम्‍हें निर्दोष सिद्ध करना चाहता हूं।</verse>
				<verse number="33">यदि तुम्‍हारे पास कोई उत्तर नहीं है तो चुप रहो; मैं तुम्‍हें बुद्धि का पाठ पढ़ाऊंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="34">
				<verse number="1">एलीहू ने अय्‍यूब के मित्रों से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ बुद्धिमान लोगो, मेरी बात सुनो! ओ ज्ञानियो, मेरे तर्क ध्‍यान से सुनो!</verse>
				<verse number="3">जैसे जीभ भोजन को उसके स्‍वाद से जांचती है, वैसे ही कान शब्‍दों को परखते हैं।</verse>
				<verse number="4">आओ, हम परस्‍पर पता लगाएँ कि वास्‍तव में न्‍यायोचित बात क्‍या है। हम समझने-जानने का प्रयत्‍न करें कि अच्‍छा क्‍या है।</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि अय्‍यूब ने यह कहा है; “मैं धार्मिक हूं, परमेश्‍वर ने मुझे दु:ख देकर मेरे साथ अन्‍याय किया है।</verse>
				<verse number="6">मेरी धार्मिकता के बावजूद मुझे झूठा समझा गया, मैं निरापराध हूं। परमेश्‍वर के इस अन्‍याय से मुझे बड़ी चोट लगी है, जो कभी नहीं भरेगी।”</verse>
				<verse number="7">अय्‍यूब के समान और कौन है जो परमेश्‍वर की निन्‍दा को पानी के समान पी जाता है,</verse>
				<verse number="8">जो दुष्‍कर्मियों का साथ देता है, जो दुर्जनों की संगति करता है? अय्‍यूब ने यह भी कहा है:</verse>
				<verse number="9">“यदि मनुष्‍य परमेश्‍वर से प्रसन्न रहता है, तो अपने इस कार्य से मनुष्‍य को कुछ लाभ नहीं!”</verse>
				<verse number="10">‘अत: ओ समझदार लोगो! मेरी बात सुनो। क्‍या परमेश्‍वर दुष्‍कर्म करता है? क्‍या सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर अधर्म करता है? कदापि नहीं!</verse>
				<verse number="11">वह मनुष्‍य के कर्म के अनुसार उसको प्रतिफल देता है; और प्रत्‍येक मनुष्‍य अपने आचरण के अनुरूप फल भोगता है।</verse>
				<verse number="12">निस्‍सन्‍देह सच्‍चा परमेश्‍वर दुष्‍कर्म नहीं करता! सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर न्‍याय को अन्‍याय में नहीं बदलता!</verse>
				<verse number="13">उसको किसने पृथ्‍वी पर अधिकार दिया है? सारे संसार का भार उसके कन्‍धों पर किसने रखा है?</verse>
				<verse number="14">यदि वह मनुष्‍य से अपना आत्‍मा वापस ले ले, और अपनी सांस अपने में समेट ले,</verse>
				<verse number="15">तो सब प्राणी एक-साथ नष्‍ट हो जाएंगे, और मिट्टी से बना मनुष्‍य मिट्टी में मिल जाएगा।</verse>
				<verse number="16">‘अय्‍यूब, यदि तुममें समझ है तो यह बात सुनो, जो मैं कहता हूं, उस पर ध्‍यान दो।</verse>
				<verse number="17">क्‍या न्‍याय से घृणा करनेवाला शासन कर सकता है? जो परमेश्‍वर धार्मिक और शक्‍तिशाली है, क्‍या तुम उसको दोषी ठहरा सकते हो?</verse>
				<verse number="18">वह राजा से कहता है, “तू नीच है।” और कुलीन से, “तू दुर्जन है।”</verse>
				<verse number="19">वह सामन्‍तों के प्रति पक्षपात नहीं करता, और न अमीर को गरीब से अधिक सम्‍मान देता है। क्‍योंकि दोनों को उसने अपने हाथ से रचा है।</verse>
				<verse number="20">वे पल भर में मर जाते हैं; आधी रात में मृत्‍यु उनको झकझोरती है, और वे समाप्‍त हो जाते हैं; शक्‍तिशाली व्यक्‍ति भी बिना हाथ लगाए उठा लिये जाते हैं।</verse>
				<verse number="21">‘परमेश्‍वर की आंखें मनुष्‍य के आचरण पर लगी रहती हैं, वह उसके हर कदम की निगरानी करता है।</verse>
				<verse number="22">कहाँ है वह अन्‍धकार, घोर अन्‍धकार जहाँ परमेश्‍वर की दृष्‍टि से दुष्‍कर्मी छिप सकें?</verse>
				<verse number="23">उसने मनुष्‍य के न्‍याय के लिए कोई नियत समय नहीं ठहराया है कि मनुष्‍य परमेश्‍वर के सम्‍मुख कब प्रस्‍तुत हो।</verse>
				<verse number="24">‘परमेश्‍वर बिना जांच-पड़ताल किए शक्‍तिशाली को छिन्न-भिन्न करता है, और उसके स्‍थान पर दूसरों को प्रतिष्‍ठित कर देता है।</verse>
				<verse number="25">वह उनके कामों को जानता है, अत: वह रात में ही उनका तख्‍ता पलट देता है, और वे समाप्‍त हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="26">वह जनसमूह के समक्ष शक्‍तिशालियों को उनके दुष्‍कर्मों के लिए नष्‍ट करता है।</verse>
				<verse number="27">वे उसका अनुसरण करना छोड़कर उसके मार्ग से भटक गए थे, वे उसके आचरण-नियमों की उपेक्षा करते थे।</verse>
				<verse number="28">उनके द्वारा सताए गए गरीबों की दुहाई परमेश्‍वर तक पहुँची, और उसने पीड़ितों की चीख-पुकार सुनी।</verse>
				<verse number="29">यदि परमेश्‍वर चुप रहता है तो उसको कौन दोषी ठहरा सकता है? जब वह अपना मुख छिपा लेता है तब कौन उसका दर्शन पा सकता है, वह चाहे कोई राष्‍ट्र हो अथवा मनुष्‍य?</verse>
				<verse number="30">वह नहीं चाहता है कि कोई अधार्मिक राजा राज्‍य करे, और प्रजा अत्‍याचार के जाल में फंसे।</verse>
				<verse number="31">‘क्‍या किसी व्यक्‍ति ने कभी परमेश्‍वर से यह कहा, “मैंने तेरी ताड़ना सह ली, अब मैं फिर बुरा कर्म नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="32">जो मैं देख नहीं पाता, वह मुझे सिखा; यदि मैंने अधर्म किया है, तो मैं वह पुन: नहीं करूंगा”?</verse>
				<verse number="33">अय्‍यूब! तुम परमेश्‍वर के निर्णय को अस्‍वीकार करते हो। क्‍या इसलिए परमेश्‍वर तुम्‍हारे मन के अनुरूप उस व्यक्‍ति को प्रतिफल देगा? इस बात का निर्णय तुम्‍हें ही करना है, मुझे नहीं। इसलिए जो कुछ तुम जानते हो, उसको प्रकट करो।</verse>
				<verse number="34">सब ज्ञानी पुरुष मुझसे यह कहेंगे, मेरी बातें सुनने वाले बुद्धिमान भी यही कहेंगे कि</verse>
				<verse number="35">अय्‍यूब ज्ञान की बातें नहीं कहते, उनके कथनों से नासमझी झलकती है।</verse>
				<verse number="36">भला होता कि अय्‍यूब की परीक्षा और ली जाती; क्‍योंकि वह दुर्जन के समान उत्तर देते हैं।</verse>
				<verse number="37">वह पाप के साथ-साथ परमेश्‍वर से विद्रोह भी करते हैं; वह परमेश्‍वर का मजाक उड़ाने के लिए ताली बजाते हैं, और उसके विरुद्ध एक के बाद एक अन्‍यायपूर्ण वचन कहते हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="35">
				<verse number="1">एलीहू ने यह भी कहा,</verse>
				<verse number="2">‘क्‍या तुम इस बात को न्‍यायसंगत समझते हो? क्‍या तुम यह दावा करते हो कि तुम परमेश्‍वर से अधिक धार्मिक हो?</verse>
				<verse number="3">तुमने पूछा कि “मुझे धार्मिकता से क्‍या लाभ हुआ? पाप न करने से मेरी दशा बेहतर हो गई?”</verse>
				<verse number="4">मैं तुम्‍हें और तुम्‍हारे साथ तुम्‍हारे मित्रों को उत्तर दूंगा।</verse>
				<verse number="5">‘अय्‍यूब, आकाश की ओर दृष्‍टि डालो; और ध्‍यान से देखो; उन बादलों को निहारो, जो तुम से अधिक ऊंचाई पर हैं।</verse>
				<verse number="6">यदि तुमने पाप किया तो तुम्‍हारे इस कार्य से परमेश्‍वर का क्‍या बिगड़ गया? यदि तुम एक के बाद एक अपराध करते जाओ तो तुम परमेश्‍वर का क्‍या कर लोगे?</verse>
				<verse number="7">यदि तुम धार्मिक हो तो तुम उसको क्‍या दे देते हो? अथवा तुम्‍हारी धार्मिकता के कारण वह तुमसे क्‍या पा जाता है?</verse>
				<verse number="8">अय्‍यूब, तुम्‍हारे दुष्‍कर्मों का सम्‍बन्‍ध तुम्‍हारे जैसे ही मनुष्‍य से होता है; तुम्‍हारी धार्मिकता का फल भी मानव को मिलता है।</verse>
				<verse number="9">‘अत्‍याचार बढ़ जाने पर मनुष्‍य दुहाई देते हैं, वे बलवान के बाहुबल के कारण सहायता के लिए पुकारते हैं।</verse>
				<verse number="10">पर वे यह नहीं कहते, “मेरा सृजन करनेवाला परमेश्‍वर कहाँ है? वह हमें रात में भी गीत गाने की प्रेरणा देता है।</verse>
				<verse number="11">वह हमें पृथ्‍वी के पशुओं से अधिक शिक्षा देता है। वह हमें आकाश के पक्षियों से अधिक बुद्धि देता है।”</verse>
				<verse number="12">‘वे दुहाई देते हैं, किन्‍तु परमेश्‍वर उनको उत्तर नहीं देता; बुरे लोगों के अहंकार के कारण उनकी दुहाई व्‍यर्थ जाती है।</verse>
				<verse number="13">निस्‍सन्‍देह परमेश्‍वर व्‍यर्थ दुहाई नहीं सुनता; सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर उस पर ध्‍यान नहीं देता।</verse>
				<verse number="14">तब तुम यह शिकायत क्‍यों करते हो कि तुम्‍हें उसका दर्शन नहीं मिलता; तुम्‍हारा मुकदमा उसके सम्‍मुख है, और तुम उसकी प्रतीक्षा कर रहे हो?</verse>
				<verse number="15">अय्‍यूब, परमेश्‍वर ने तुम पर क्रोध कर तुम्‍हें दण्‍ड नहीं दिया, उसने तुम्‍हारे अपराध पर अधिक ध्‍यान नहीं दिया</verse>
				<verse number="16">तो तुम मुंह खोलकर व्‍यर्थ की बकवास करने लगे, और बेसमझी की बातें बढ़ाते जा रहे हो।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="36">
				<verse number="1">एलीहू ने अपनी बात जारी रखी:</verse>
				<verse number="2">‘मेरे साथ थोड़ा धीरज रखो; मैं तुम्‍हें सब समझा दूंगा। परमेश्‍वर के सम्‍बन्‍ध में मैं अभी और कुछ कहूंगा।</verse>
				<verse number="3">मैं दूर-दूर से ज्ञान संचित करूंगा और अपने सृष्‍टा की धार्मिकता सिद्ध करूंगा।</verse>
				<verse number="4">सचमुच मेरी बातें झूठ नहीं हैं, एक सिद्ध ज्ञानी तुम्‍हारे सामने उपस्‍थित है।</verse>
				<verse number="5">‘देखो, परमेश्‍वर शक्‍तिशाली है, और वह किसी को तुच्‍छ नहीं समझता; उसमें समझने की शक्‍ति अपार है।</verse>
				<verse number="6">वह दुर्जन को जीवित नहीं छोड़ता, वरन् वह गरीबों को उनका हक प्रदान करता है।</verse>
				<verse number="7">वह धार्मिकों से अपनी आंखें नहीं फेरता, बल्‍कि वह राजाओं के साथ उनको हमेशा के लिए सिंहासन पर बैठाता है, और वे उच्‍च पद पर प्रतिष्‍ठित होते हैं।</verse>
				<verse number="8">यदि धार्मिक जन बेड़ियों में जकड़े हुए हैं, और दु:ख-पीड़ा के फन्‍दे में फंसे हुए हैं,</verse>
				<verse number="9">तो वह उनका दुष्‍कर्म, उनका अपराध प्रकट करता है, कि उन्‍होंने अहंकारपूर्ण आचरण किया है।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर शिक्षा देने के लिए उनके कान खोलता है, वह उन्‍हें आदेश देता है कि वे बुराई की ओर से लौटें।</verse>
				<verse number="11">यदि धार्मिक मनुष्‍य उसकी बात पर ध्‍यान देते और वे उसकी सेवा करते हैं तो वे अपनी आयु के शेष दिन, शेष वर्ष सुख-समृद्धि में कुशलता से बिताते हैं।</verse>
				<verse number="12">पर यदि वे उसकी बात नहीं मानते, तो तलवार से नष्‍ट हो जाते हैं, वे बिना ज्ञान के मर जाते हैं।</verse>
				<verse number="13">‘जो हृदय से अधर्मी होते हैं, वे अपने मन में क्रोध को पालते हैं। जब परमेश्‍वर उनको जंजीर में जकड़ता है, तब वे दुहाई भी नहीं देते।</verse>
				<verse number="14">वे जवानी में ही मर जाते हैं, उनके जीवन का अन्‍त लुच्‍चों-लफंगों के बीच होता है।</verse>
				<verse number="15">परमेश्‍वर दीन-दु:खियों का उद्धार उनके दु:खों के द्वारा करता है; वह विपत्तियों के माध्‍यम से उनके कान खोलता है।</verse>
				<verse number="16">ओ अय्‍यूब, उसने तुम्‍हें भी संकट के मुंह से बाहर निकाला, और निरापद स्‍थान में लाया, संकरे नहीं, वरन् चौड़े मार्ग पर पहुँचाया; उसने तुम्‍हें ऐसी मेज पर बैठाया, जहाँ सर्वोत्तम भोजन तुम्‍हारे सम्‍मुख परोसा गया।</verse>
				<verse number="17">‘पर अब तुम दुर्जनों के न्‍याय-निर्णय से भर गए हो, तुम निर्णय और न्‍याय के सोच में डूबे रहते हो।</verse>
				<verse number="18">सावधान! कहीं क्रोध तुम्‍हें कुमार्ग पर न ले जाए! विमोचन का भारी मूल्‍य कहीं तुम्‍हें पथ-भ्रष्‍ट न कर दे!</verse>
				<verse number="19">क्‍या रोने-धोने से तुम्‍हारी विपत्तियाँ दूर हो जाएंगी? क्‍या तुम्‍हारा शारीरिक बल तुम्‍हें दु:ख से छुड़ा सकेगा?</verse>
				<verse number="20">उस मृत्‍यु-रात की चाह मत करो जब लोग अपने-अपने स्‍थान से मिटा दिए जाते हैं।</verse>
				<verse number="21">सावधान! अधर्म की ओर मत मुड़ो। क्‍योंकि तुमने दु:ख की अपेक्षा अधर्म को अपनाया है।</verse>
				<verse number="22">‘देखो, परमेश्‍वर अपनी शक्‍ति से बड़े-बड़े कार्य करता है। उसके समान और कौन शिक्षक है?</verse>
				<verse number="23">किसने उसकी आचरण-संहिता निश्‍चित् की है? कौन उससे कह सकता है कि तूने अनुचित कार्य किया है?</verse>
				<verse number="24">उसके महान कार्य की महिमा करना मत भूलना, जिसकी प्रशंसा में लोगों ने गीत गाए हैं।</verse>
				<verse number="25">सब मनुष्‍य उसके कार्य पर दृष्‍टिपात करते हैं, मानव उसको दूर से देखता है।</verse>
				<verse number="26">‘देखो, परमेश्‍वर महान है, और हम उसको जान नहीं पाते हैं। उसकी आयु के वर्ष अनन्‍त हैं।</verse>
				<verse number="27">वह जल की बूंदे ऊपर खींचता है, और कुहरे के रूप में वर्षा करता है।</verse>
				<verse number="28">मेघ उनको उण्‍डेलते हैं, और मनुष्‍यों पर उनको बरसाते हैं।</verse>
				<verse number="29">क्‍या कोई व्यक्‍ति मेघों के विस्‍तार का अनुभव कर सकता है? क्‍या कोई मनुष्‍य परमेश्‍वर के निवास- स्‍थान में मेघ-गर्जन को समझ सकता है?</verse>
				<verse number="30">देखो, वह बिजली को अपने चारों ओर फैलाता है, वह समुद्र-तल को ढक देता है।</verse>
				<verse number="31">कौमों का न्‍याय वह इन्‍हीं के द्वारा करता है; वह प्रचुर मात्रा में लोगों को भोजन देता है।</verse>
				<verse number="32">वह अपने हाथ बिजलियों से भर लेता है, और निशाने के स्‍थान पर गिरने का उनको वह आदेश देता है।</verse>
				<verse number="33">मेघ-गर्जन उसके अस्‍तित्‍व का सन्‍देश देता है। वह उसका कोप व्‍यक्‍त करता है जो अधर्म से अत्‍यन्‍त क्रुद्ध है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="37">
				<verse number="1">‘इस बात पर भी मेरा हृदय काँप उठता है, और अपने स्‍थान से उछल पड़ता है।</verse>
				<verse number="2">उसकी वाणी का गर्जन सुनो, और सुनो उस गड़गड़ाहट को जो उसके मुंह से निकलती है।</verse>
				<verse number="3">वह समस्‍त आकाश-मण्‍डल के नीचे उसको व्‍याप्‍त कर देता है; वह अपनी बिजली को पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक चमकने देता है।</verse>
				<verse number="4">इसके पश्‍चात् उसकी वाणी का गर्जन सुनाई देता है; वह अपनी प्रतापी आवाज में गरजता है। जब उसकी आवाज सुनाई देती है तब वह अपनी बिजलियों को चमकाता है।</verse>
				<verse number="5">परमेश्‍वर अपनी आवाज से आश्‍चर्यपूर्ण गर्जन करता है; वह बड़े-बड़े कार्य करता है जिनको हम समझ नहीं पाते हैं’</verse>
				<verse number="6">वह हिम से कहता है, “पृथ्‍वी पर बरसो।” इसी प्रकार वह वर्षा और फुहार को भी पृथ्‍वी पर बरसने का आदेश देता है।</verse>
				<verse number="7">वह प्रत्‍येक मनुष्‍य के हाथ को निष्‍क्रिय बना देता है, जिससे सब मनुष्‍य जिनको उसने रचा है, उसके काम को पहचान सकें।</verse>
				<verse number="8">तब वनपशु अपनी-अपनी गुफा में चले जाते हैं, वे वहाँ अपनी मांदों में रहते हैं।</verse>
				<verse number="9">दक्षिण दिशा से तूफान आता है, और उत्तर की ओर से शीत ऋतु।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर की सांस की फूंक से बर्फ गिरता है! विशाल जलाश्‍य भी जम जाते हैं।</verse>
				<verse number="11">वह काली घटाओं को भाप से भरता है; बादल उसकी बिजलियों को फैला देते हैं।</verse>
				<verse number="12">वे उसकी आबाद पृथ्‍वी पर उसके आदेश का पालन करने के लिए उसके निर्देशन में यहाँ-वहाँ फैल जाते हैं।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर पृथ्‍वी को ताड़ित करने के लिए अथवा पृथ्‍वी की भलाई के लिए, या फिर मानव जाति के प्रति अपने प्रेम के वशीभूत यह कार्य करता है।</verse>
				<verse number="14">‘ओ अय्‍यूब, मेरी बात सुनो; चुपचाप खड़े रहो, और परमेश्‍वर के आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों पर विचार करो।</verse>
				<verse number="15">क्‍या तुम जानते हो कि परमेश्‍वर पृथ्‍वी पर किस प्रकार मेघों से वर्षा कराता है? वह अपने बादलों की बिजली को मानव जाति पर कैसे चमकाता है?</verse>
				<verse number="16">क्‍या तुम यह भेद जानते हो कि परमेश्‍वर किस प्रकार बादलों को अधर में सन्‍तुलित रखता है? क्‍या तुम उस सिद्ध ज्ञानी परमेश्‍वर के आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों को समझ सकते हो?</verse>
				<verse number="17">जब देश में दक्षिणी वायु के कारण सन्नाटा छा जाता है, तब तुम्‍हारे वस्‍त्र क्‍यों गर्म हो जाते हैं?</verse>
				<verse number="18">क्‍या तुम परमेश्‍वर के समान, आकाश- मण्‍डल को, जो ढले हुए दर्पण की तरह पक्‍का है, चादर के सदृश तान सकते हो?</verse>
				<verse number="19">अय्‍यूब, हमें सिखाओ कि हमें परमेश्‍वर से क्‍या कहना चाहिए, क्‍योंकि अन्‍धकार के कारण हम अपने तर्क अच्‍छे ढंग से पेश नहीं कर सकते हैं।</verse>
				<verse number="20">क्‍या हममें से कोई व्यक्‍ति उससे यह कह सकता है कि मैं तुझसे बात करना चाहता हूं? क्‍या किसी मनुष्‍य ने स्‍वयं अपने सर्वनाश की कभी इच्‍छा की है?</verse>
				<verse number="21">‘अब आकाश-मण्‍डल में सूर्य प्रखर रूप से चमक रहा है, वायु ने बहकर उसको स्‍वच्‍छ-साफ कर दिया है। निस्‍सन्‍देह मनुष्‍य आकाश की धूप को नहीं देख सकता।</verse>
				<verse number="22">उत्तर दिशा से सुनहरी ज्‍योति आ रही है; परमेश्‍वर भयप्रद तेज से विभूषित है।</verse>
				<verse number="23">सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर को कौन पा सकता है? वह अत्‍यन्‍त सामर्थी और न्‍यायप्रिय है। वह पूर्ण धार्मिक है, वह अत्‍याचार नहीं कर सकता।</verse>
				<verse number="24">अत: मनुष्‍य उसके प्रति भयभाव रखते हैं; पर जो मनुष्‍य स्‍वयं को अपनी दृष्‍टि में बुद्धिमान मानते हैं, वह उन पर दृष्‍टि भी नहीं करता!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="38">
				<verse number="1">तब प्रभु ने अय्‍यूब को बवण्‍डर में से उत्तर दिया। प्रभु ने कहा,</verse>
				<verse number="2">‘वह कौन है, जो अज्ञान की बातों से मेरी योजनाओं पर परदा डाल रहा है?</verse>
				<verse number="3">वीर पुरुष की तरह कमर कस कर तैयार हो; मैं तुझसे प्रश्‍नोत्तर करूँगा।</verse>
				<verse number="4">‘जब मैंने पृथ्‍वी की नींव डाली थी तब तू कहाँ था? यदि तू स्‍वयं को समझदार समझता है तो तू मेरे इस प्रश्‍न का उत्तर दे।</verse>
				<verse number="5">पृथ्‍वी के सीमान्‍तों को किसने निश्‍चित् किया है? डोरी से उसको किसने नापा है? क्‍या तू यह जानता है?</verse>
				<verse number="6">उसका आधार किस पर रखा गया है? उसके कोने का पत्‍थर किसने रखा है?</verse>
				<verse number="7">उस समय प्रभात के तारों ने गीत गाया था; ईश-पुत्रों ने जय-जयकार किया था।</verse>
				<verse number="8">‘जब समुद्र गर्भ से फूट पड़ा था तब किसने द्वार बन्‍द किया और उसको रोका था?</verse>
				<verse number="9">जब मैंने उसको बादलों का वस्‍त्र पहनाया था, और उसको लपेटने के लिए घोर-अन्‍धकार की पटियां बनाई थीं,</verse>
				<verse number="10">जब मैंने उसकी सीमाएं निश्‍चित् की थीं, और उसमें बेंड़ें और दरवाजे लगाए थे,</verse>
				<verse number="11">और समुद्र को यह आदेश दिया था, “तू यहाँ तक आ सकेगा, इससे आगे नहीं! तेरी उमड़नेवाली लहरें यहाँ ठहर जाएंगी।”</verse>
				<verse number="12">‘क्‍या तूने कभी अपने जीवन-काल में भोर को आदेश दिया, और उषा को उसका स्‍थान बताया है,</verse>
				<verse number="13">कि वह पृथ्‍वी के छोर तक फैल जाए, और दुर्जन उसको देखकर भाग जाए?</verse>
				<verse number="14">तब वह ऐसी बदल जाती है जैसे मोहर के नीचे की चिकनी मिट्टी! वह वस्‍त्र के समान रंगी जाती है।</verse>
				<verse number="15">दुर्जनों से उनका प्रकाश छीन लिया जाता है; हिंसा के लिए उठे हुए हाथ तोड़ दिए जाते हैं।</verse>
				<verse number="16">‘क्‍या तूने कभी समुद्र के स्रोतों में प्रवेश किया है? क्‍या तूने अथाह सागर की गहराई में विचरण किया है?</verse>
				<verse number="17">क्‍या कभी मृत्‍यु के द्वार तेरे लिए खोले गए? क्‍या तूने सघन अन्‍धकार के दरवाजों को देखा है?</verse>
				<verse number="18">क्‍या तूने पृथ्‍वी के विस्‍तार को समझ लिया है? अय्‍यूब, यदि तू इन प्रश्‍नों के उत्तर जानता है तो मुझे बता।</verse>
				<verse number="19">जहाँ प्रकाश रहता है, वहाँ जानेवाला मार्ग कहाँ है? अन्‍धकार का निवास-स्‍थान कहाँ है?</verse>
				<verse number="20">तब तू उनको उनके स्‍थान पर ले जा सकेगा; उनके घर को जानेवाले मार्ग पर उनको ले जा सकेगा।</verse>
				<verse number="21">क्‍यों? तू तो यह सब जानता ही होगा; क्‍योंकि उस समय तेरा जन्‍म हो चुका था! तेरी आयु तो करोड़ों वर्ष की है न?</verse>
				<verse number="22">‘क्‍या तू कभी हिम के भण्‍डर-गृहों में गया है? क्‍या तूने कभी ओलों के भण्‍डारों को देखा है,</verse>
				<verse number="23">जिन्‍हें मैंने संकट-काल के लिए, युद्ध और लड़ाई के दिनों के लिए सुरक्षित रखा है?</verse>
				<verse number="24">जिस स्‍थान से प्रकाश फैलाया जाता है, जहाँ से पूर्वी वायु पृथ्‍वी पर बहायी जाती है, वहाँ जानेवाला मार्ग कहाँ है? क्‍या तू उसको जानता है?</verse>
				<verse number="25">‘वर्षा की धाराओं के लिए किसने रास्‍ते काटे हैं? कड़कने वाली बिजली के लिए किसने मार्ग बनाया है,</verse>
				<verse number="26">जिससे वे निर्जन प्रदेश में पानी बरसा सकें, जन-रहित उजाड़-खण्‍ड में वर्षा कर सकें,</verse>
				<verse number="27">ताकि परती और उजाड़ भूमि की प्‍यास बुझ जाए, और उसमें से घास उगने लगे?</verse>
				<verse number="28">‘क्‍या वर्षा का कोई सांसारिक पिता है? ओस की बूंदों को किसने उत्‍पन्न किया है?</verse>
				<verse number="29">किसके गर्भ से बर्फ जन्‍म लेता है? आकाश से गिरे हुए पाले को कौन उत्‍पन्न करता है?</verse>
				<verse number="30">जल पत्‍थर की तरह कठोर हो जाता है, और समुद्र की सतह जम जाती है।</verse>
				<verse number="31">‘क्‍या तू कृतिका-नक्षत्र के गुच्‍छों को गूंथ सकता है? क्‍या तू मृगशीर्ष के बन्‍धन खोल सकता है?</verse>
				<verse number="32">क्‍या तू मज्‍जरोत-नक्षत्र को यथा समय उदित कर सकता है? क्‍या तू सप्‍तर्षी और उसके उपग्रहों का पथ- प्रदर्शन कर सकता है?</verse>
				<verse number="33">क्‍या तू आकाशमण्‍डल के न्‍याय-सिद्धान्‍तों को जानता है? क्‍या तू पृथ्‍वी पर उन नियमों का राज्‍य स्‍थापित कर सकता है?</verse>
				<verse number="34">‘क्‍या तू मेघों को आदेश दे सकता है कि वे तुझ पर जल की वर्षा करें?</verse>
				<verse number="35">क्‍या तू बिजलियों को गिरने की आज्ञा दे सकता है? और क्‍या वे तेरे आदेश का पालन कर सकती हैं?</verse>
				<verse number="36">किसने बादलों में बुद्धि का प्रकाश भरा है? किसने कुहरों को समझ दी है?</verse>
				<verse number="37">कौन व्यक्‍ति बुद्धि से बादलों को गिन सकता है? आकाश के जलपात्रों को कौन उण्‍डेल सकता है,</verse>
				<verse number="38">जब धूलि जम जाती है, और मिट्टी के ढेले एक-दूसरे से सट जाते हैं?</verse>
				<verse number="39">‘क्‍या तू सिंह के लिए शिकार पकड़ सकता है और उसके बच्‍चों का पेट भर सकता है,</verse>
				<verse number="40">जब वे अपनी मांदों में लेटे हों, आड़ में घात लगाकर बैठे हों?</verse>
				<verse number="41">जब कौवे के बच्‍चे भूख के कारण मुझ-परमेश्‍वर की दुहाई देते हैं, जब वे भोजन की तलाश में निराहार उड़ते- फिरते हैं, तब कौन उनको आहार देता है?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="39">
				<verse number="1">‘क्‍या तू जानता है कि पहाड़ी बकरियां कब बच्‍चे देती हैं? हिरनियाँ कब बच्‍चे देंगी, क्‍या तू यह जानता है?</verse>
				<verse number="2">क्‍या तू जानता है कि उनका गर्भकाल कितने महीने में पूर्ण होता है? क्‍या तू उनके बियाने का समय जानता है?</verse>
				<verse number="3">जब वे बैठकर अपने बच्‍चे को जन्‍म देतीं और प्रसव-पीड़ा से मुक्‍त हो जाती हैं, उस समय का ज्ञान तुझे है?</verse>
				<verse number="4">उनके बच्‍चे बलवान बनते हैं; वे खुले मैदान में बढ़ते हैं। वे जंगल की ओर निकल जाते हैं, और अपनी मां के पास नहीं लौटते हैं।</verse>
				<verse number="5">‘किसने जंगली गधे को इधर-उधर फिरने की स्‍वतंत्रता दी है? किसने जंगली गधे को स्‍वच्‍छन्‍द स्‍वभाव का बनाया है?</verse>
				<verse number="6">मैंने ही उसको रहने के लिए निर्जल प्रदेश दिया है; मैंने खारी भूमि उसके निवास-स्‍थान के लिए प्रदान की है।</verse>
				<verse number="7">वह नगर के कोलाहल पर हँसता है; वह हांकने वाले की आवाज नहीं सुनता है।</verse>
				<verse number="8">वह पहाड़ों को अपना चरागाह समझता है; वह सब प्रकार के हरित पौधों को ढूंढ़ता- फिरता है।</verse>
				<verse number="9">‘क्‍या जंगली सांड़ तेरी सेवा करने के लिए तैयार होगा? क्‍या वह तेरी चरनी के पास रात गुजार सकता है?</verse>
				<verse number="10">क्‍या तू उसको रस्‍सी से बाँधकर उससे हल चला सकता है? क्‍या वह तेरे पीछे-पीछे खेतों में हेंगा चला सकता है?</verse>
				<verse number="11">क्‍या तू उसकी बड़ी ताकत पर भरोसा कर अपने सारे काम का बोझ उस पर छोड़ सकता है?</verse>
				<verse number="12">क्‍या तू उस पर विश्‍वास करेगा, कि वह स्‍वयं खेत से घर लौट आए, और तेरा अनाज तेरे खलियान तक पहुँचा दे?</verse>
				<verse number="13">‘शुतुरमुर्गी अण्‍डे देते समय आनन्‍द से अपने पंख फुलाती है; किन्‍तु क्‍या उसके ये पंख और डैने अण्‍डों के प्रति उसके स्‍नेह को प्रकट करते हैं?</verse>
				<verse number="14">नहीं! क्‍योंकि वह अण्‍डे भूमि पर देती है, और उनको लावारिस छोड़ देती है; धूलि की गर्मी ही उनको सेती है।</verse>
				<verse number="15">शुतुरमुर्गी ध्‍यान नहीं देती कि उसके अण्‍डे किसी के पैरों से कुचले जा सकते हैं; वन-पशु के पाँव उनको रौंद सकते हैं।</verse>
				<verse number="16">फिर अण्‍डों से बच्‍चे निकलने पर वह उनके साथ निर्दय व्‍यवहार करती है, मानो वे उसके नहीं, वरन् किसी और के बच्‍चे हैं! अण्‍डे देने का कष्‍ट निष्‍फल हो सकता है, पर उसको इस बात की चिन्‍ता नहीं होती।</verse>
				<verse number="17">वह इस प्रकार का व्‍यवहार क्‍यों करती है? क्‍योंकि मुझ-परमेश्‍वर ने उसको निर्बुद्धि बनाया है; मैंने उसको समझने की शक्‍ति नहीं दी है।</verse>
				<verse number="18">जब वह सीधी होकर उड़ने के लिए अपने पंख फैलाती है, तब वह अपनी तीव्र गति के कारण घोड़े और उसके सवार का मजाक उड़ाती है।</verse>
				<verse number="19">‘क्‍या तू घोड़े को उसकी शक्‍ति प्रदान करता है? क्‍या तू उसकी गर्दन को अयाल से मंडित करता है?</verse>
				<verse number="20">क्‍या तू उसे टिड्डी की तरह उछलवा सकता है? उसका आतंकपूर्ण घुर्राटा डरावना होता है।</verse>
				<verse number="21">जब वह शस्‍त्रों से सज्‍जित शत्रु का सामना करने के लिए निकलता है तब वह घाटी में टाप मारता है, और अपनी शक्‍ति पर हर्षित होता है।</verse>
				<verse number="22">वह डर पर हँसता है, वह शत्रु से घबराता नहीं है; वह तलवार के भय से पीठ नहीं फेरता है।</verse>
				<verse number="23">उस पर तरकश के तीर बरसते हैं, चमकते भाले और सांग उस पर खड़खड़ाते हैं।</verse>
				<verse number="24">तब वह महाक्रोध के मारे भूमि को निगलने लगता है; जब नरसिंगे का स्‍वर उसके कानों में पड़ता है। तब वह अपनी जगह पर स्‍थिर खड़ा नहीं रह सकता है।</verse>
				<verse number="25">जब नरसिंगा बजता है तब वह ‘हिनाहिना’ उठता है; वह दूर से ही सेना-नायकों की गर्जना, उनकी ललकार, युद्ध की गन्‍ध सूँघ लेता है।</verse>
				<verse number="26">‘क्‍या जब तू बाज को समझाता है तब वह उड़ता है? दक्षिण की ओर उड़ने के लिए, वह अपने पंख फैलाता है?</verse>
				<verse number="27">क्‍या तेरे आदेश से गरुड़ ऊंचा उड़ता जाता है; और ऊंचे स्‍थान पर अपना घोंसला बनाता है?</verse>
				<verse number="28">वह चट्टान पर रहता है, वह चट्टानी शिखर पर, दृढ़ स्‍थान पर बसेरा करता है।</verse>
				<verse number="29">वहाँ से वह अपने शिकार को ताकता है, उसकी आंखें शिकार को दूर से ही देख लेती हैं।</verse>
				<verse number="30">गुरुड़ के बच्‍चे खून पीते हैं; जहाँ मुरदे पड़े होते हैं, वहाँ गरुड़ होता है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="40">
				<verse number="1">प्रभु ने अय्‍यूब से यह भी कहा,</verse>
				<verse number="2">‘जो व्यक्‍ति दूसरों के दोष ढूंढ़ता है, क्‍या वह मुझ-सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर का सामना कर सकता है? जो मुझसे वाद-विवाद करता है, वह मेरे प्रश्‍न का उत्तर दे।’</verse>
				<verse number="3">तब अय्‍यूब ने प्रभु को उत्तर दिया,</verse>
				<verse number="4">‘प्रभु, मैं एक तुच्‍छ मनुष्‍य हूँ, मैं तुझे क्‍या उत्तर दे सकता हूँ? मैंने अपने ओंठ सिल लिये हैं।</verse>
				<verse number="5">मैं एक बार बोल चुका हूँ अब कोई उत्तर नहीं दूँगा। दोबारा मैं बात को आगे नहीं बढ़ाऊंगा।’</verse>
				<verse number="6">तब प्रभु ने अय्‍यूब को बवण्‍डर में से उत्तर दिया,</verse>
				<verse number="7">‘वीर पुरुष की तरह कमर कसकर तैयार हो; मैं तुझसे प्रश्‍न पूछूँगा, और तुझे उत्तर देना होगा।</verse>
				<verse number="8">क्‍या तू मेरे न्‍याय को व्‍यर्थ सिद्ध करेगा? तू स्‍वयं को निर्दोष ठहराकर मुझे दोषी प्रमाणित करेगा?</verse>
				<verse number="9">क्‍या तेरा बाहुबल मेरे बराबर है? क्‍या तू मेरे समान गर्जना कर सकता है?</verse>
				<verse number="10">‘अय्‍यूब, अब अपने को महिमा और प्रताप से संवार; तू ऐश्‍वर्य और तेज के वस्‍त्र धारण कर!</verse>
				<verse number="11">अपने क्रोध के उबाल को बाहर निकाल; प्रत्‍येक अहंकारी पर दृष्‍टि डाल, और उसको तुच्‍छ प्रमाणित कर।</verse>
				<verse number="12">हर एक घमण्‍डी व्यक्‍ति पर नजर डाल, और उसको झुका दे; दुर्जन जिस स्‍थान पर खड़े हों, उनको वहीं कुचल दे।</verse>
				<verse number="13">उन्‍हें एक साथ मिट्टी में मिला दे; उन्‍हें अतल गड्ढे में बांध दे!</verse>
				<verse number="14">फिर मैं भी स्‍वीकार कर लूँगा कि तू अपने बल बूते पर अपना उद्धार कर सकता है।</verse>
				<verse number="15">‘उस दरियाई घोड़े को देख; मैंने उसको भी बनाया है, जैसे मैंने तुझको बनाया है। वह बैल के समान घास खाता है।</verse>
				<verse number="16">उसकी कमर में उसकी शक्‍ति होती है; उसके पेट के पट्ठों में उसकी ताकत होती है।</verse>
				<verse number="17">वह अपनी पूँछ को देवदार वृक्ष की तरह कड़ी कर लेता है; उसकी जांघों की नसें एक-दूसरे से मिली हुई हैं।</verse>
				<verse number="18">उसकी हड्डियां पीतल की नलियों के समान हैं, उसकी पसलियाँ मानो लोहे की छड़े हैं।</verse>
				<verse number="19">‘वह मुझ-परमेश्‍वर की उत्‍कृष्‍ट रचना है; उसको बनाने वाला ही हाथ में तलवार लेकर उसके समीप जा सकता है।</verse>
				<verse number="20">पर्वत उसके भोजन की व्‍यवस्‍था करते हैं; वहाँ अन्‍य वन-पशु भी कलोल करते हैं।</verse>
				<verse number="21">वह कमल के पौधों के नीचे लेटता है, वह दलदल और नरकटों की आड़ में पड़ा रहता है।</verse>
				<verse number="22">कमल के पौधे उस पर छाया करते हैं; नाले के मजनूं वृक्ष उसको घेरे रहते हैं।</verse>
				<verse number="23">नदी में बाढ़ आने पर भी वह नहीं डरता; यर्दन नदी का जल उसके मुँह तक चढ़ आता है; तो भी वह विचलित नहीं होता।</verse>
				<verse number="24">जब वह सावधान हो तब क्‍या कोई उसको पकड़ सकता है? क्‍या उसकी नाक छेद कर कोई व्यक्‍ति उसमें नथ डाल सकता है?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="41">
				<verse number="1">‘क्‍या तू समुद्र-राक्षस लिव्‍यातान को अथवा मगरमच्‍छ को बंसी के काँटे से फँसाकर खींच सकता है? या रस्‍सी से उसकी जीभ बाँध सकता है?</verse>
				<verse number="2">क्‍या तू उसकी नाक में नकेल लगा सकता है; या काँटे से उसका जबड़ा छेद सकता है?</verse>
				<verse number="3">क्‍या वह अपने प्राण बचाने के लिए तुझसे अनुनय-विनय करेगा; अथवा तुझसे मीठी बातें बोलेगा?</verse>
				<verse number="4">क्‍या वह तेरे साथ सन्‍धि करेगा जिससे तू उसको आजीवन अपना सेवक बनाए?</verse>
				<verse number="5">जैसे तू पक्षी से खेलता है क्‍या वैसे ही तू उससे खेल सकता है? अथवा अपनी पुत्रियों का दिल बहलाने के लिए उसको बाँध कर रख सकता है?</verse>
				<verse number="6">क्‍या मछुए उसकी बिक्री कर सकते हैं? क्‍या व्‍यापारी आपस में उसको बाँट सकते हैं?</verse>
				<verse number="7">क्‍या तू उसका चमड़ा बरछी से बेध सकता है; अथवा मछुए के त्रिशूलों से क्‍या तू उसका सिर फोड़ सकता है?</verse>
				<verse number="8">तुझमें हिम्‍मत है तो उसको हाथ लगा! यह लड़ाई तुझे सदा याद रहेगी! फिर कभी ऐसा करने का साहस तुझे न होगा।</verse>
				<verse number="9">निस्‍सन्‍देह मगरमच्‍छ को पकड़ने की आस मात्र दुराशा है; मनुष्‍य उसके दर्शन मात्र से मुँह के बल गिर पड़ता है।</verse>
				<verse number="10">मनुष्‍य इतना दुस्‍साहसी नहीं है कि वह उसको भड़काए? तब कौन मनुष्‍य मेरे सामने खड़ा हो सकता है?</verse>
				<verse number="11">क्‍या कभी किसी मनुष्‍य ने मुझे उधार दिया है कि मैं उसको लौटाऊं? आकाश के नीचे की सम्‍पूर्ण पृथ्‍वी मेरी ही है।</verse>
				<verse number="12">‘मैं उसके शरीर के अंगों के विषय में कुछ न छिपाऊंगा, उसकी महाशक्‍ति और शरीर की सुन्‍दर बनावट के विषय में तुझे बताऊंगा।</verse>
				<verse number="13">क्‍या कोई मनुष्‍य उसकी ऊपरी चमड़ी को उतार सकता है? उसके दुहरे चर्म-कवच को कौन बेध सकता है?</verse>
				<verse number="14">क्‍या कोई मनुष्‍य उसके जबड़े खोल सकता है? उसके दाँतों के चारों ओर आतंक रहता है।</verse>
				<verse number="15">उसकी पीठ ढाल-समूहों की बनी है; मानो उनको मुहर से बन्‍द कर दिया गया है।</verse>
				<verse number="16">वे एक-दूसरे से ऐसे जुड़े हुए हैं, कि उनके बीच से वायु भी नहीं गुजर सकती।</verse>
				<verse number="17">वे आपस में मिले हुए हैं, वे आपस में सटे हुए हैं, कि वे अलग-अलग नहीं किए जा सकते हैं।</verse>
				<verse number="18">उसकी छींक से प्रकाश चमक उठता है; उसकी आँखें ऊषा की तरह ज्‍योतिर्मय होती हैं।</verse>
				<verse number="19">उसके मुँह से अग्‍नि शिखाएँ निकलती हैं, उसके मुँह से आग की चिन्‍गारियाँ छूटती हैं।</verse>
				<verse number="20">जैसे खौलती हुई हांडी से, जलते हुए नरकटों से धुआं निकलता है वैसे ही उसके नथुनों से निकलता है।</verse>
				<verse number="21">उसकी सांस से कोयले सुलग जाते हैं, उसके मुँह से आग की ज्‍वाला निकलती है।</verse>
				<verse number="22">उसकी गर्दन में शक्‍ति का निवास है; उसके सामने आतंक नाचता है।</verse>
				<verse number="23">उसके मांस की परतें परस्‍पर जुड़ी हैं, वे मजबूती से सटी हैं, और नहीं हिलतीं।</verse>
				<verse number="24">उसका दिल पत्‍थर की तरह कड़ा है; वह चक्‍की के निचले पाट के समान मजबूत है।</verse>
				<verse number="25">जब वह उठता है तब शक्‍तिशाली पुरुष भी डर जाते हैं; उसको देखकर उनके होश उड़ जाते हैं।</verse>
				<verse number="26">उस पर तलवार से वार करने पर भी उस पर असर नहीं होता; न भाले का, न बर्छी का और न सांग का।</verse>
				<verse number="27">वह लोहे को तिनका समझता है, और पीतल को सड़ी लकड़ी।</verse>
				<verse number="28">तीर से वह भागता नहीं; गोफन से फेंके गए पत्‍थर उसे भूसे जैसे लगते हैं।</verse>
				<verse number="29">लाठियों की मार भी उसको फूल जैसी लगती है; वह सांग के वार पर हँसता है।</verse>
				<verse number="30">उसके शरीर के निचले भाग पैनी ठिकरियों के समान हैं; वह कीचड़ पर मानो हेंगा फेरता है।</verse>
				<verse number="31">वह गहरे समुद्र को हांडी के जल के समान मथता है; वह नील नदी को काढ़े के समान बना देता है।</verse>
				<verse number="32">वह अपने पीछे एक चमकीली लीक छोड़ जाता है; जिसके कारण सागर सफेद दिखाई देता है।</verse>
				<verse number="33">उसके समान निडर प्राणी पृथ्‍वी पर दूसरा कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="34">वह बड़े से बड़े प्राणी का निर्भयता से सामना करता है; वह समस्‍त महाशक्‍तिशाली प्राणियों का राजा है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="42">
				<verse number="1">तब अय्‍यूब ने प्रभु को उत्तर दिया,</verse>
				<verse number="2">‘मैं जानता हूँ कि तू सब-कुछ कर सकता है; तेरी कोई भी योजना निष्‍फल नहीं होती।</verse>
				<verse number="3">तूने कहा था: “वह कौन है जो अज्ञान की बातों से मेरी योजनाओं पर परदा डालता है?” इसलिए जो बातें मैं नहीं समझता हूँ, उनको मैंने कहा; ऐसी अनोखी बातें मैंने कहीं, जिनका अर्थ तक मैं नहीं जानता था।</verse>
				<verse number="4">तूने मुझसे कहा था, “मेरी बात को सुन, मैं तुझसे प्रश्‍न करूँगा; और तुझे मेरे प्रश्‍न का उत्तर देना होगा।”</verse>
				<verse number="5">प्रभु, मैंने तेरे विषय में केवल कानों से सुना था, पर अब मेरी आँखें तुझे देखती हैं।</verse>
				<verse number="6">अत: मुझे अपने ऊपर ग्‍लानि होती है; मैं धूलि और राख में लेट कर पश्‍चात्ताप करता हूँ।’</verse>
				<verse number="7">जब प्रभु अय्‍यूब से ये बातें कह चुका तब वह तेमान नगर के रहने वाले एलीपज से बोला, ‘मेरा क्रोध तेरे प्रति और तेरे दोनों मित्रों पर भड़क उठा है, क्‍योंकि तुमने मेरे विषय में सच्‍चाई को प्रकट नहीं किया, वरन् मेरे सेवक अय्‍यूब ने मेरी सच्‍चाई को प्रकट किया है।</verse>
				<verse number="8">अब तुम्‍हारे अपराध का यह प्रायश्‍चित्त है कि तुम सात बछड़े और सात मेढ़े लेकर मेरे सेवक अय्‍यूब के पास जाओ, और अपनी ओर से मुझको अग्‍नि-बलि चढ़ाओ। मेरा सेवक अय्‍यूब तुम्‍हारे लिए मुझसे प्रार्थना करेगा, और मैं उसकी प्रार्थना स्‍वीकार करूँगा। तब मैं तुम्‍हारी मूर्खतापूर्ण बातों के लिए तुम्‍हें दण्‍ड न दूँगा। तुमने मेरे विषय में सच नहीं कहा, किन्‍तु मेरे सेवक अय्‍यूब ने सच कहा है।’</verse>
				<verse number="9">अत: जैसा प्रभु ने तेमान नगर के एलीपज, शूही वंश के बिलदद और नामाह नगर के सोपर से कहा, वैसा ही उन्‍होंने किया। तब प्रभु ने अय्‍यूब की प्रार्थना स्‍वीकार की और उसके मित्रों को दण्‍ड नहीं दिया।</verse>
				<verse number="10">जब अय्‍यूब अपने मित्रों की क्षमा के लिए प्रार्थना कर चुका तब प्रभु ने उसकी स्‍थिति पहले जैसी ही कर दी। उसने उसका दु:ख दूर कर दिया। जितनी धन-सम्‍पत्ति अय्‍यूब के पास पहले थी, उसका दुगुना प्रभु ने अय्‍यूब को लौटा दिया।</verse>
				<verse number="11">तब अय्‍यूब के सब भाई-बहिन और सब पूर्व-परिचित लोग उसके पास आए; और उन्‍होंने उसके घर में उसके साथ भोजन किया। जो विपत्ति प्रभु ने अय्‍यूब पर डाली थी, उसके लिए उन्‍होंने अय्‍यूब के प्रति सहानुभूति प्रदर्शित की, और उसको सांत्‍वना दी। भेंट के रूप में उन्‍होंने अय्‍यूब को एक-एक अशर्फी और सोने की एक-एक अंगूठी दी।</verse>
				<verse number="12">जो आशिष प्रभु ने अय्‍यूब को पहले दी थी, उससे कहीं अधिक अब दी: अय्‍यूब के पास चौदह हजार भेड़-बकरियाँ, छ: हजार ऊंट, एक हजार जोड़ी बैल, और एक हजार गदहियाँ हो गईं।</verse>
				<verse number="13">उसके सात पुत्र और तीन पुत्रियाँ भी हुईं।</verse>
				<verse number="14">उसने अपनी पुत्रियों के नाम इस प्रकार रखे: पहली का नाम यमीमा, दूसरी का नाम कसीआ, और तीसरी का नाम केरेन्‍हप्‍पूक।</verse>
				<verse number="15">उस देश में अय्‍यूब की पुत्रियों के समान रूपवती और कोई कन्‍या न थी। उनके पिता अय्‍यूब ने उनके भाइयों के साथ ही उनको भी अपनी सम्‍पत्ति में हिस्‍सा दिया।</verse>
				<verse number="16">अपने दु:ख-भोग के बाद अय्‍यूब एक सौ चालीस वर्ष तक जीवित रहा। उसने चार पीढ़ियों तक अपनी संतान को देखा।</verse>
				<verse number="17">इस प्रकार अय्‍यूब अपनी दीर्घायु पूर्णत: भोगकर वृद्धावस्‍था में चिर-निद्रा में सो गया।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="19">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">धन्‍य है वह मनुष्‍य जो दुर्जनों की सम्‍मति पर नहीं चलता, जो पापियों के मार्ग पर खड़ा नहीं होता, और जो उपहास-प्रिय झुण्‍ड में नहीं बैठता;</verse>
				<verse number="2">पर उसका सुख प्रभु की व्‍यवस्‍था में है, और वह दिन-रात उस का पाठ करता है।</verse>
				<verse number="3">वह उस वृक्ष के समान है जो नहर के तट पर रोपा गया, जो अपनी ऋतु में फलता है, और जिसके पत्ते मुरझाते नहीं। जो कुछ धार्मिक मनुष्‍य करता है, वह सफल होता है।</verse>
				<verse number="4">पर अधार्मिक मनुष्‍य ऐसे नहीं होते! वे भूसे के समान हैं, जिसे पवन उड़ाता है।</verse>
				<verse number="5">अत: न अधार्मिक मनुष्‍य अदालत में, और न पापी मनुष्‍य धार्मिकों की मंडली में खड़े हो सकेंगे।</verse>
				<verse number="6">प्रभु धार्मिकों का आचरण जानता है। परन्‍तु अधार्मिक अपने आचरण के कारण नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">क्‍यों राष्‍ट्र षड्‍यन्‍त्र करते हैं? क्‍यों विभिन्न देश व्‍यर्थ जाल फैलाते हैं?</verse>
				<verse number="2">प्रभु और उसके अभिषिक्‍त राजा के विरोध में, संसार के राजाओं ने संकल्‍प किया है, शासकों ने एक साथ मन्‍त्रणा की है।</verse>
				<verse number="3">वे कहते हैं, “आओ, हम उनकी बेड़ियां तोड़ डालें, अपने ऊपर से उनके बन्‍धन की रस्‍सियां उतार फेंकें।”</verse>
				<verse number="4">स्‍वामी, जो स्‍वर्ग में विराजमान है, हंसता है; वह उनका उपहास करता है।</verse>
				<verse number="5">तब वह अपने क्रोध से उनको आतंकित करेगा, वह रोष में उनसे यह कहेगा,</verse>
				<verse number="6">“मैंने अपने पवित्र पर्वत सियोन के सिंहासन पर अपने राजा को प्रतिष्‍ठित किया है।”</verse>
				<verse number="7">मैं प्रभु के निश्‍चय की घोषणा करूंगा: उसने मुझसे यह कहा है: “तू मेरा पुत्र है, आज मैंने तुझे उत्‍पन्न किया है।</verse>
				<verse number="8">मुझसे मांग, और मैं राष्‍ट्रों को तेरी पैतृक- सम्‍पत्ति और सम्‍पूर्ण पृथ्‍वी को तेरे अधिकार में कर दूंगा।</verse>
				<verse number="9">तू उन्‍हें लौह-दंड से खण्‍ड-खण्‍ड करेगा, कुम्‍हार के पात्र-सदृश उन्‍हें चूर-चूर करेगा।”</verse>
				<verse number="10">अत: राजाओ, अब बुद्धिमान हो पृथ्‍वी के शासको, सावधान हो!</verse>
				<verse number="11">भयभाव से प्रभु की सेवा करो, कांपते हुए उसके चरण चूमो।</verse>
				<verse number="12">ऐसा न हो कि प्रभु क्रुद्ध हो, और तुम मार्ग में ही नष्‍ट हो जाओ, क्‍योंकि उसका क्रोध तुरन्‍त भड़कता है। धन्‍य हैं वे सब, जो प्रभु की शरण में आते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">प्रभु, मेरे बैरी कितने बढ़ गए हैं। मेरे विरोध में अनेक जन उठे हैं।</verse>
				<verse number="2">वे मेरे विषय में यह कहते हैं, “परमेश्‍वर उसे विजय प्रदान नहीं करेगा।” सेलाह</verse>
				<verse number="3">पर प्रभु, तू चारों ओर मेरी ढाल है, मेरी महिमा है, मेरे सिर को ऊंचा उठानेवाला है।</verse>
				<verse number="4">मैं उच्‍च स्‍वर में तुझ-प्रभु को पुकारता हूं, और तू अपने पवित्र पर्वत से मुझे उत्तर देता है। सेलाह</verse>
				<verse number="5">मैं लेटता और निश्‍चिन्‍त सो जाता हूं, मैं फिर सकुशल जाग उठता हूं; क्‍योंकि प्रभु, तू मुझे संभालता है।</verse>
				<verse number="6">मैं डरता नहीं उन लाखों सैनिकों से जो चारों ओर से मुझे घेरे हुए हैं।</verse>
				<verse number="7">उठ, प्रभु! हे मेरे परमेश्‍वर, मुझे बचा! तू मेरे समस्‍त शत्रुओं के जबड़े पर मारता है, तू दर्जनों के दांत तोड़ता है।</verse>
				<verse number="8">उद्धार प्रभु से है: प्रभु, तू अपने निज लोगों को आशिष दे! सेलाह</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">हे मेरे संरक्षक परमेश्‍वर! मेरी पुकार का मुझे उत्तर दे! जब मैं संकट में था, तब तूने मेरी सहायता की। अब मुझ पर अनुग्रह कर और मेरी प्रार्थना सुन।</verse>
				<verse number="2">ओ मानव! कब तक तुम मेरे गौरव को अपमानित करते रहोगे? तुम कब तक निरर्थक बातों की अभिलाषा, और असत्‍य की खोज करते रहोगे? सेलाह</verse>
				<verse number="3">जान लो कि प्रभु अपने भक्‍त के लिए अद्भुत कार्य करता है: जब मैं प्रभु को पुकारता हूँ, तब वह निस्‍सन्‍देह सुनता है।</verse>
				<verse number="4">कांपते रहो और पाप मत करो: शैया पर लेटकर हृदय में विचार करो, और शांत हो। सेलाह</verse>
				<verse number="5">विधि-सम्‍मत बलि चढ़ाओ, और प्रभु पर भरोसा करो।</verse>
				<verse number="6">अनेक मनुष्‍य यह कहते हैं, “काश! हम भलाई को देख पाते। प्रभु, अपने मुख की ज्‍योति हम पर प्रकाशित कर!”</verse>
				<verse number="7">तूने मेरे हृदय को उससे कहीं अधिक आनन्‍द प्रदान किया है, जो उन्‍हें अंगूर और अन्न की प्रचुरता के समय होता है।</verse>
				<verse number="8">मैं शांतिपूर्वक लेटता, और सकुशल सोता हूँ; क्‍योंकि प्रभु, तू ही मुझे सुरक्षित रखता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">प्रभु, मेरे शब्‍दों पर कान दे, मेरी मौन प्रार्थना पर विचार कर।</verse>
				<verse number="2">हे मेरे राजा, हे मेरे परमेश्‍वर, मेरी दुहाई पर ध्‍यान दे, क्‍योंकि मैं तुझसे ही प्रार्थना करता हूँ।</verse>
				<verse number="3">प्रभु, प्रात: तू मेरी पुकार सुनता है, प्रात: मैं तेरे लिए बलि तैयार करता और तेरी प्रतीक्षा करता हूं।</verse>
				<verse number="4">तू ऐसा ईश्‍वर है जो दुराचार से प्रसन्न नहीं होता; तेरे साथ बुराई रह नहीं सकती।</verse>
				<verse number="5">तेरे सम्‍मुख अहंकारी खड़े न हो सकेंगे, तू सभी कुकर्मियों से घृणा करता है।</verse>
				<verse number="6">तू झूठ बोलने वालों को नष्‍ट करता है। प्रभु, तू हत्‍यारों और धूर्तों से घृणा करता है।</verse>
				<verse number="7">पर मैं तेरी अपार करुणा के कारण तेरे घर में प्रवेश करूँगा, मैं तेरे पवित्र मंदिर की ओर भयभाव से वंदना करूंगा।</verse>
				<verse number="8">मेरी घात में बैठे शत्रुओं के कारण, प्रभु, अपने धर्म-पथ पर मुझे ले चल। मेरे समक्ष अपना मार्ग सीधा बना।</verse>
				<verse number="9">उनके मुंह में सत्‍य नहीं है, उनका हृदय विनाश है, उनका गला खुली कबर है, वे अपनी जीभ से ठकुर-सुहाती करते हैं।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर, उनको अपराधी घोषित कर, उनको अपनी ही सम्‍मति के कारण गिरने दे, उनके अपराधों की अधिकता के कारण उन्‍हें बाहर निकाल दे; क्‍योंकि उन्‍होंने तुझसे विद्रोह किया है।</verse>
				<verse number="11">पर तू अपनी शरण में आनेवालों को आनन्‍दित कर। वे सदा गाते रहें, क्‍योंकि तू उनकी रक्षा करता है। तेरे नाम के प्रेमी फूले न समाएँ।</verse>
				<verse number="12">प्रभु, तू धार्मिक मनुष्‍य को आशिष देता है, तू ढाल के सदृश उसको अपनी कृपा से घेरे रहता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">प्रभु, क्रोध से मुझे न डांट, तू मुझे अपने रोष से ताड़ित न कर!</verse>
				<verse number="2">प्रभु, मुझ पर दया कर, क्‍योंकि मैं दुर्बल हूँ; प्रभु, मुझे स्‍वस्‍थ कर, क्‍योंकि मेरी अस्‍थियां बेचैन हैं,</verse>
				<verse number="3">मेरा प्राण भी बहुत बेचैन है; पर तू, हे प्रभु, कब तक?...</verse>
				<verse number="4">प्रभु, लौट और मेरे प्राण बचा, अपने करुण स्‍वभाव के कारण मुझे मुक्‍त कर!</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि मृत्‍यु की स्‍थिति में तेरा स्‍मरण करना संभव नहीं; कौन व्यक्‍ति मृतक लोक में तेरी स्‍तुति कर सकता है?</verse>
				<verse number="6">मैं सिसकते-सिसकते थक गया; मैं प्रति रात अपने बिछौने को आंसुओं से भिगोता हूं, अश्रुधारा से मेरी शैया डूब जाती है।</verse>
				<verse number="7">मेरी आंखें शोक से धुंधली होने लगी हैं, मेरे बैरियों के कारण वे कमजोर हो गई हैं।</verse>
				<verse number="8">कुकर्मियो! मुझसे दूर हो; प्रभु मेरे विलाप पर ध्‍यान देता है।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने मेरी विनती सुनी है; वह मेरी प्रार्थना भी स्‍वीकार करता है।</verse>
				<verse number="10">मेरे शत्रु लज्‍जित और बहुत बेचैन होंगे, वे पीठ दिखाएंगे और क्षण-भर में उनका अपयश होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">प्रभु, मेरे परमेश्‍वर! मैं तेरी शरण में आया हूँ; मेरा पीछा करने वालों से मुझे बचा, उनसे मुझे मुक्‍त कर।</verse>
				<verse number="2">ऐसा न हो कि वे सिंह के समान मुझे पकड़ लें, मेरे टुकड़े-टुकड़े करें, और मुझे बचानेवाला कोई न हो।</verse>
				<verse number="3">प्रभु मेरे परमेश्‍वर, यदि मैंने यह किया, यदि मेरे हाथों से अधर्म हुआ,</verse>
				<verse number="4">यदि मैंने अपने मित्र से बदले में बुराई की, अथवा अपने शत्रु को अकारण लूटा,</verse>
				<verse number="5">तो शत्रु मेरा पीछा करे, मुझे पकड़े, मेरे प्राण को पैरों तले भूमि पर रौंदे, और मेरे गौरव को मिट्टी में मिला दे। सेलाह</verse>
				<verse number="6">हे प्रभु, रोष से उठ! मेरे शत्रुओं के क्रोधोन्‍माद के विरुद्ध खड़ा हो! हे मेरे परमेश्‍वर, जाग! तूने न्‍याय का आदेश दिया है।</verse>
				<verse number="7">तेरे चारों ओर विश्‍व की सब जातियाँ एकत्र हों, और उनके मध्‍य तू उच्‍चासन पर विराजे।</verse>
				<verse number="8">तू, प्रभु सब जातियों का न्‍याय करता है। मेरी धार्मिकता के अनुसार, प्रभु, मेरा न्‍याय कर; क्‍योंकि मैं निर्दोष हूँ।</verse>
				<verse number="9">भला हो कि दुष्‍ट की दुष्‍टता नष्‍ट हो, और तू धार्मिक मनुष्‍य को प्रतिष्‍ठित करे। मन और हृदय को परखनेवाला परमेश्‍वर धर्ममय है।</verse>
				<verse number="10">सत्‍यनिष्‍ठ को बचानेवाला उच्‍च परमेश्‍वर मेरी ढाल है।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर सच्‍चा न्‍यायाधीश है, वह दुर्जनों पर निरंतर क्रोध करने वाला ईश्‍वर है।</verse>
				<verse number="12">यदि मनुष्‍य पश्‍चात्ताप न करे, तो परमेश्‍वर अपनी तलवार पर सान चढ़ाएगा। सचमुच उसने अपना धनुष चढ़ाया और तीर से निशाना साधा है।</verse>
				<verse number="13">उसने अपने मारक शस्‍त्र तैयार किए हैं; वह अपने तीरों को अग्‍नि-अस्‍त्र बना रहा है।</verse>
				<verse number="14">देखो, दुष्‍ट ने गर्भ धारण किया; उसे दुष्‍कर्म का गर्भ है, और उससे झूठ का जन्‍म हुआ है।</verse>
				<verse number="15">उसने भूमि खोदी और एक गड्ढा बनाया, पर वह स्‍वयं उस गड्ढे में गिरा, जिसको उसने खोदा था।</verse>
				<verse number="16">उसका दुष्‍कर्म उसी के सिर पर लौटेगा, उसके ही माथे पर उसकी हिंसा पड़ेगी।</verse>
				<verse number="17">मैं प्रभु की धार्मिकता के लिए उसका स्‍तुतिगान करूंगा, मैं सर्वोच्‍च प्रभु के नाम का गुणगान करूँगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">हे प्रभु, हमारे स्‍वामी! तेरा नाम समस्‍त पृथ्‍वी पर कितना महान है! तेरी महिमा का स्‍तुतिगान स्‍वर्ग पर होता है,</verse>
				<verse number="2">शिशुओं और बच्‍चों के मुख से तेरी स्‍तुति होती है। अपने बैरियों के कारण, अपने शत्रु और प्रतिशोधी का अंत करने के लिए तूने एक गढ़ बनाया है।</verse>
				<verse number="3">जब मैं देखता हूं तेरे आकाश को, जो तेरा हस्‍त-शिल्‍प है, चंद्रमा एवं नक्षत्रों को जिन्‍हें तूने स्‍थापित किया है,</verse>
				<verse number="4">तब मनुष्‍य क्‍या है कि तू उसका स्‍मरण रखे? मानव-पुत्र क्‍या है कि तू उसकी सुधि ले?</verse>
				<verse number="5">तो भी तूने उसे ईश्‍वर से कुछ घटकर बनाया, और उसे महिमा और सम्‍मान का मुकुट पहनाया।</verse>
				<verse number="6">तूने उसे अपने हस्‍त-शिल्‍प पर अधिकार दिया; तूने सब कुछ उसके पांवों-तले कर दिया।</verse>
				<verse number="7">भेड़-बकरी, गाय-बैल, और वन-पशु भी,</verse>
				<verse number="8">आकाश के पक्षी, सागर की मछलियां, और वह सब कुछ जो समुद्र के मार्गों में विचरण करता है।</verse>
				<verse number="9">हे प्रभु, हमारे स्‍वामी, तेरा नाम समस्‍त पृथ्‍वी पर कितना महान है!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">प्रभु, मैं सम्‍पूर्ण हृदय से तेरा गुणगान करूंगा; मैं तेरे अद्भुत कार्यों का वर्णन करूंगा।</verse>
				<verse number="2">मैं तुझ में हर्षित होऊंगा, मैं प्रफुल्‍लित होऊंगा; हे सर्वोच्‍च प्रभु, मैं तेरे नाम की स्‍तुति गाऊंगा।</verse>
				<verse number="3">मेरे शत्रुओं ने पीठ दिखाई, वे तेरी उपस्‍थिति में लड़खड़ाकर गिर पड़े और मर मिटे।</verse>
				<verse number="4">तूने मेरा न्‍याय किया, मेरे पक्ष में निर्णय दिया। तूने सिंहासन पर बैठ कर सच्‍चाई से न्‍याय किया।</verse>
				<verse number="5">तूने राष्‍ट्रों को डांटा, और दुर्जनों को नष्‍ट किया; तूने उनका नाम सदा-सर्वदा कि लिए मिटा दिया।</verse>
				<verse number="6">तूने उनके नगर जड़ से उखाड़ दिए; शत्रु अनन्‍त खण्‍डहरों में लुप्‍त हो गए; उनके स्‍मृति-चिह्‍न ही मिट गए।</verse>
				<verse number="7">एक महानाद सुनाई पड़ा: प्रभु सिंहासन पर युग-युगांत विराजमान है; उसने अपना सिंहासन न्‍याय के लिए स्‍थापित किया है।</verse>
				<verse number="8">वह संसार का न्‍याय धार्मिकता से करता है, वह लोगों का न्‍याय निष्‍पक्षता से करता है,</verse>
				<verse number="9">प्रभु उत्‍पीड़ित व्यक्‍ति के लिए गढ़ है; वह संकट में शरण-स्‍थल है।</verse>
				<verse number="10">प्रभु, तेरे नाम को जानने वाले तुझ पर भरोसा करते हैं; क्‍योंकि तू उन लोगों को नहीं छोड़ता है, जो तुझको खोजते हैं।</verse>
				<verse number="11">सियोन पर विराजने वाले प्रभु का गुणगान करो; जाति-जाति के लोगों में उसके कार्य प्रकट करो।</verse>
				<verse number="12">प्रभु पीड़ित को स्‍मरण रखता है। वह उसकी आह नहीं भूलता है। क्‍योंकि वह हत्‍या का प्रतिशोध लेने वाला प्रभु है!</verse>
				<verse number="13">प्रभु, मुझ पर अनुग्रह कर। तू ही मृत्‍यु-द्वार से मुझे ऊपर उठाता है। देख मेरी पीड़ा को, जो मेरे शत्रु मुझे दे रहे हैं।</verse>
				<verse number="14">तब मैं तेरे समस्‍त गुणों का वर्णन करूंगा, और सियोन नगरी के द्वारों पर तेरे उद्धार से आनन्‍दित होऊंगा।</verse>
				<verse number="15">राष्‍ट्र उस गड्ढे में गिर पड़े, जो उन्‍होंने खोदा था, वे स्‍वयं उस जाल में फंस गए, जो उन्‍होंने बिछाया था।</verse>
				<verse number="16">प्रभु ने स्‍वयं को प्रकट किया, उसने न्‍याय किया, दुर्जन अपने ही कर्मों के जाल में फंस गए। हिग्‍गायोन सेलाह</verse>
				<verse number="17">दुर्जन मृतक लोक में जाएंगे, और परमेश्‍वर को भूलने वाले राष्‍ट्र भी।</verse>
				<verse number="18">दरिद्र सदा विस्‍मृत न रहेंगे, और पीड़ित की आशा सदैव टूटती न रहेगी।</verse>
				<verse number="19">प्रभु, उठ! मनुष्‍य को प्रबल न होने दे, तेरे सम्‍मुख राष्‍ट्रों का न्‍याय किया जाए।</verse>
				<verse number="20">प्रभु, उन्‍हें भयभीत कर, जिससे राष्‍ट्र जान लें कि वे केवल मनुष्‍य हैं। सेलाह</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">प्रभु, क्‍यों तू दूर खड़ा रहता है? क्‍यों मेरे संकट के समय तू स्‍वयं को छिपाता है?</verse>
				<verse number="2">अहंकारवश दुर्जन पीड़ित मनुष्‍य का शिकार करते हैं; वे स्‍वयं उस षड्‍यन्‍त्र में फंस जाएं, जिसे उन्‍होंने रचा है।</verse>
				<verse number="3">दुर्जन अपनी अभिलाषा की डींग मारता है; वह स्‍वयं की प्रशंसा करता, पर प्रभु की निन्‍दा करता है।</verse>
				<verse number="4">अहंकारवश दुर्जन प्रभु को खोजता नहीं, उसका यह विचार है, “परमेश्‍वर है ही नहीं।”</verse>
				<verse number="5">वह सदा अपने मार्ग पर फलता-फूलता है; तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त उसकी दृष्‍टि से दूर, शिखर पर हैं, वह अपने सब शत्रुओं पर फूत्‍कारता है।</verse>
				<verse number="6">वह अपने हृदय में यह सोचता है, “मैं अटल हूँ। मैं पीढ़ी से पीढ़ी तक संकट में नहीं पड़ूंगा।”</verse>
				<verse number="7">उसका मुंह कपट, शाप और अत्‍याचार से भरा है; उसकी जीभ पर अनिष्‍ट और अपकार हैं।</verse>
				<verse number="8">वह गाँवों में घात लगाकर बैठा रहता है, वह गुप्‍त स्‍थानों में निर्दोष की हत्‍या करता है। उसकी आंखें छिपे-छिपे शिकार को ताकती हैं।</verse>
				<verse number="9">वह एकांत में घात लगाकर बैठता है, जैसे सिंह झाड़ी में। वह घात में बैठता है कि पीड़ित को दबोचे। जब वह पीड़ित को जाल में फंसा लेता है, तब उसे दबोचता है।</verse>
				<verse number="10">अभागा मनुष्‍य दब जाता है और झुक जाता है, और उसके प्रबल दबाव से गिर पड़ता है।</verse>
				<verse number="11">अभागा अपने हृदय में यह सोचता है, “परमेश्‍वर मुझे भूल गया। उसने अपना मुख छिपा लिया। वह फिर कभी इधर नहीं देखेगा।”</verse>
				<verse number="12">हे प्रभु परमेश्‍वर! उठ, अपना हाथ उठा। तू पीड़ित मनुष्‍य को मत भूल!</verse>
				<verse number="13">दुर्जन तुझ परमेश्‍वर का क्‍यों तिरस्‍कार करता है? क्‍यों वह अपने हृदय में सोचता है कि तू लेखा न लेगा?</verse>
				<verse number="14">पर तू देखता है, निश्‍चय ही तूने दु:खों और कष्‍टों पर ध्‍यान दिया है; तू उन्‍हें अपने हाथ में लेगा। अभागा मनुष्‍य स्‍वयं को तुझपर छोड़ देता है, क्‍योंकि तू अनाथों का नाथ है।</verse>
				<verse number="15">दुर्जन और अधर्मी का बाहुबल तोड़ दे; उनकी दुष्‍टता का लेखा ले, जब तक वह लेश मात्र शेष न रहे।</verse>
				<verse number="16">प्रभु युग-युगांत राजा है, उसकी धरती से राष्‍ट्र मिट जाएंगे।</verse>
				<verse number="17">अनाथ और दलित के न्‍याय के लिए, प्रभु तू पीड़ित मनुष्‍य की पुकार सुनता है; तू उनके हृदय को आश्‍वस्‍त करेगा, तू उनकी पुकार ध्‍यान से सुनेगा, जिससे मनुष्‍य, जो मिट्टी से रचा गया है, फिर कभी दूसरों को भयभीत न करे।</verse>
				<verse number="18"></verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">मैं प्रभु शरण में आया हूँ। फिर तुम मेरे प्राण से कैसे कह सकते हो, “पंछी, अपने पर्वत को उड़ जा!</verse>
				<verse number="2">देख, दुर्जनों ने धनुष चढ़ाया है; उन्‍होंने प्रत्‍यंचा पर बाण रखे हैं कि अंधकार में सत्‍यनिष्‍ठ लोगों पर छोड़ें।</verse>
				<verse number="3">यदि आधार ही नष्‍ट हो गया, तो धार्मिक मनुष्‍य क्‍या कर सकता है?”</verse>
				<verse number="4">प्रभु अपने पवित्र मंदिर में है, प्रभु का सिंहासन स्‍वर्ग में है। उसकी आंखें मानव-संतान को निहारती हैं, उसकी पलकें उनको जांचती हैं।</verse>
				<verse number="5">प्रभु धार्मिक और दुर्जन को परखता है, उसकी आत्‍मा हिंसा-प्रिय लोगों से घृणा करती है।</verse>
				<verse number="6">वह दुर्जनों पर अंगार और गंधक की वर्षा करेगा; झुलसाने वाली प्रचण्‍ड लू उन्‍हें झेलनी पड़ेगी ।</verse>
				<verse number="7">प्रभु धर्ममय है, उसे धार्मिक कार्य प्रिय हैं; धर्मपरायण व्यक्‍ति उसके मुख का दर्शन करेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">प्रभु, रक्षा कर, क्‍योंकि धर्मपरायण व्यक्‍ति अब नहीं रहे। मनुष्‍यों के मध्‍य से सब विश्‍वासी लोग लुप्‍त हो गए।</verse>
				<verse number="2">प्रत्‍येक मनुष्‍य अपने पड़ोसी से झूठ बोलता है, वे चाटुकार ओंठों से दुरंगी बातें करते हैं।</verse>
				<verse number="3">भला हो कि प्रभु चाटुकार ओंठों को, और घमण्‍ड से बातों बोलने वाली जीभ को काट दे।</verse>
				<verse number="4">वे यह कहते हैं, “हम अपनी जिह्‍वा के बल पर प्रबल होंगे; हमारे ओंठ हमारे वश में हैं; हमारा स्‍वामी कौन है?”</verse>
				<verse number="5">प्रभु यह कहता है, “पीड़ित लुट गए, दरिद्र विलाप करते हैं। इस कारण अब मैं उठूंगा; मैं उसे सुरक्षित रखूंगा, जो सुरक्षा चाहता है।”</verse>
				<verse number="6">प्रभु का वचन शुद्ध वचन है, जैसे शुद्ध चांदी, जो भट्टी में सात बार शोधित की गई।</verse>
				<verse number="7">प्रभु तू ही हमारी रक्षा कर; हमें इस पीढ़ी से निरंतर बचाए रख।</verse>
				<verse number="8">जब मनुष्‍यों के मध्‍य नीचता की प्रशंसा की जाती है, तब नीच लोग चारों ओर अकड़ते फिरते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">कब तक, प्रभु? क्‍या तू मुझे सदा भूला रहेगा? कब तक तू अपना मुख मुझसे छिपाए रखेगा?</verse>
				<verse number="2">कब तक मैं अपने को समझता रहूँगा? मेरे हृदय में दिन भर वेदना होती है, कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल होता रहेगा?</verse>
				<verse number="3">हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर, मुझ पर दया-दृष्‍टि कर, और मुझे उत्तर दे। मेरी आंखें आलोकित कर, जिससे मैं मृत्‍यु की नींद न सोऊं।</verse>
				<verse number="4">ऐसा न हो कि मेरा शत्रु यह कहे, “मैं उस पर प्रबल हुआ।” ऐसा न हो कि मेरे बैरी आनन्‍दित हों, कि मैं उखड़ गया।</verse>
				<verse number="5">मैंने तेरी करुणा पर भरोसा किया है, मेरा हृदय तेरे उद्धार से आनन्‍द-मग्‍न होगा।</verse>
				<verse number="6">मैं प्रभु का स्‍तुतिगान करूंगा, क्‍योंकि उसने मुझ पर उपकार किया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">मूर्ख अपने हृदय में यह कहते हैं, “परमेश्‍वर है ही नहीं।” वे भ्रष्‍ट हो गए हैं और घृणास्‍पद कार्य करते हैं, ऐसा कोई भी नहीं जो भलाई करता है।</verse>
				<verse number="2">प्रभु स्‍वर्ग से मनुष्‍यों पर दृष्‍टिपात करता है यह देखने के लिए कि क्‍या कोई ऐसा मनुष्‍य है, जो समझ से काम लेता है, जो परमेश्‍वर को खोजता है?</verse>
				<verse number="3">सब मनुष्‍य मार्ग से भटक गए हैं, सब एक-जैसे भ्रष्‍ट हो गए हैं; ऐसा कोई भी नहीं, जो भलाई करता है; नहीं, एक भी नहीं।</verse>
				<verse number="4">क्‍या कुकर्मी नहीं समझते, मेरे लोगों का खून चूसने वाले कुकर्मी, क्‍या वे सब बिलकुल नासमझ हैं? वे मुझ-प्रभु की आराधना नहीं करते।</verse>
				<verse number="5">वहाँ वे अत्‍यन्‍त आतंकित हो उठे; क्‍योंकि परमेश्‍वर धार्मिक पीढ़ी के साथ है।</verse>
				<verse number="6">वे पीड़ित व्यक्‍ति के प्रयत्‍न विफल करना चाहते हैं। परन्‍तु प्रभु उसका आश्रय-स्‍थल है।</verse>
				<verse number="7">भला हो कि सियोन पर्वत से इस्राएल का उद्धार प्रकट हो। जब प्रभु अपने निज लोगों को समृद्धि पुन: प्रदान करेगा, तब याकूब आनन्‍द मनाएगा, और इस्राएल हर्षित होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">प्रभु, तेरे शिविर में कौन ठहर सकता है? तेरे पवित्र पर्वत पर कौन निवास कर सकता है?</verse>
				<verse number="2">वह मनुष्‍य जिसका आचरण निर्दोष है, जो सत्‍कर्म करता है, जो हृदय से सच बोलता है;</verse>
				<verse number="3">जो अपने मुंह से पर-निन्‍दा नहीं करता, जो अपने साथी के साथ बुराई नहीं करता, जो अपने पड़ोसी के विषय में अपवाद नहीं फैलाता है;</verse>
				<verse number="4">जिसकी दृष्‍टि में अधार्मिक मनुष्‍य तुच्‍छ है, पर जो प्रभु के भक्‍तों का आदर करता है, जो हानि उठाकर भी अपने वचन से नहीं फिरता,</verse>
				<verse number="5">जो अपना धन ब्‍याज पर नहीं देता, जो निर्दोष मनुष्‍य के विरुद्ध घूस नहीं लेता। ये कार्य करने वाला मनुष्‍य सदा अटल रहेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, मुझे सुरक्षित रख; क्‍योंकि मैं तेरी शरण में आया हूँ।</verse>
				<verse number="2">मैंने प्रभु से यह कहा, “तू ही मेरा स्‍वामी है; तुझसे अलग मेरी भलाई नहीं।”</verse>
				<verse number="3">पवित्र जन, जो धरती पर हैं, आदरणीय हैं, उनमें ही मेरा समस्‍त सुख है।</verse>
				<verse number="4">जो व्यक्‍ति अन्‍य देवताओं का अनुसरण करते हैं, वे अपने दु:ख को बढ़ाते हैं। मैं उन देवताओं के लिए न रक्‍त की पेयबलि उण्‍डेलूंगा, और न उनका नाम ही अपनी जीभ पर लाऊंगा।</verse>
				<verse number="5">प्रभु, तू मेरा कटोरा है, तू मेरा अंश है, जो मुझे दिया गया है। तू ही मेरे भाग को सम्‍भालता है।</verse>
				<verse number="6">मेरे लिए माप की डोरी रमणीय स्‍थान में पड़ी, निस्‍संदेह मेरी पैतृक सम्‍पत्ति उत्तम है।</verse>
				<verse number="7">मैं प्रभु को धन्‍य कहूंगा; वह मुझे परामर्श देता है। घोर अंधकार में भी मेरा हृदय मुझे चेतावनी देता है।</verse>
				<verse number="8">मैं प्रभु को निरन्‍तर अपने समक्ष रखता हूँ; वह मेरी दाहिनी ओर है, इसलिए मैं अटल हूँ।</verse>
				<verse number="9">अत: मेरा हृदय हर्षित और प्राण उल्‍लसित है। मेरा शरीर भी सुरक्षित है।</verse>
				<verse number="10">तूने मेरे प्राण को मृतक-लोक में नहीं छोड़ा, और न अपने भक्‍त को मृत्‍यु का ग्रास बनने दिया।</verse>
				<verse number="11">तू मुझे जीवन-मार्ग दिखाता है; तेरी उपस्‍थिति परमानन्‍द है; तेरे दाहिने हाथ में सदा-सर्वदा स्‍वर्ग-सुख है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">हे प्रभु, सत्‍य पक्ष को सुन; मेरी पुकार पर ध्‍यान दे। मेरी प्रार्थना पर कान दे, क्‍योंकि यह मेरी निष्‍कपट जीभ से निकली है।</verse>
				<verse number="2">तेरी उपस्‍थिति में मेरा न्‍याय हो, तेरी आंखें सच्‍चाई को देखें।</verse>
				<verse number="3">यदि तू मेरे हृदय को जांचता, यदि तू रात में मेरा निरीक्षण करता; यदि तू मुझे परखता, तो मुझमें तुझे कोई दुर्भाव नहीं मिलता। मेरी वाणी मर्यादा का उल्‍लंघन नहीं करती।</verse>
				<verse number="4">जहाँ तक मेरे मानवीय कार्यों का संबंध है, तेरे ओंठों के ही शब्‍द द्वारा मैंने हिंसको के मार्ग से स्‍वयं को बचाया है।</verse>
				<verse number="5">मेरे पग तेरे मार्गों पर दृढ़ रहे; मेरे पैर नहीं फिसले।</verse>
				<verse number="6">मैं तुझे ही पुकारता हूँ; क्‍योंकि हे परमेश्‍वर, तू मुझे उत्तर देगा; अपना कान मेरी ओर कर, मेरे शब्‍दों को सुन।</verse>
				<verse number="7">अद्भुत रीति से अपनी करुणा प्रकट कर, ओ शरणागतों के उद्धारकर्ता! तू अपने भुजबल द्वारा विरोधियों से उनकी रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="8">आंख की पुतली जैसे मुझे संभाल, अपने पंखों की छाया में मुझे छिपा;</verse>
				<verse number="9">उन दुर्जनों से, जो मुझे लूटते हैं, मेरे प्राणघातक शत्रुओं से, जो मुझे घेरते हैं।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने अपना हृदय पत्‍थर बना लिया है, वे अपने मुंह से धृष्‍ट वचन निकालते हैं।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने पग-पग पर मेरा पीछा किया, और अब मुझ घेर लिया है। उन्‍होंने अपनी आंखें मुझ पर गड़ाई हैं कि वे मुझे धरती पर पटक दें।</verse>
				<verse number="12">वे उस सिंह के सदृश हैं, जो फाड़ने को तैयार है, वे उन युवा सिंह जैसे हैं, जो गुप्‍त स्‍थान में घात लगाए है।</verse>
				<verse number="13">प्रभु, उठ! उनका सामना कर; उन्‍हें पराजित कर। हे प्रभु, अपनी तलवार द्वारा दुर्जन से मुझे छुड़ा,</verse>
				<verse number="14">अपने हाथों द्वारा दुर्जनों से, पृथ्‍वी के उन पुरुषों से, जिनका भाग इसी जीवन में है, मेरे प्राण को मुक्‍त कर। उनके पेट तेरे दण्‍ड-भण्‍डार से भरे जाएं; उनके पुत्रों को यथेष्‍ट से अधिक दण्‍ड मिले; वे अपने बच्‍चों के लिए भी पर्याप्‍त दण्‍ड छोड़ जाएं।</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु मैं अपनी धार्मिकता के कारण तेरे मुख का दर्शन करूंगा; जब मैं जागूंगा तब मेरे स्‍वरूप को देखकर सन्‍तुष्‍ट होऊंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">हे प्रभु, मेरे सामर्थ्य! मैं तुझसे प्रेम करता हूँ।</verse>
				<verse number="2">हे प्रभु, मेरी चट्टान! तू ही मेरा शरण-स्‍थल और मुक्‍तिदाता है। तू मेरा परमेश्‍वर, मेरी चट्टान है, मैं तेरी शरण में आया हूँ। तू मेरी ढाल, मेरा शक्‍तिशाली उद्धारकर्ता, मेरा गढ़ है।</verse>
				<verse number="3">मैं प्रभु को पुकारता हूँ, जो सर्वथा स्‍तुति के योग्‍य है। मैं अपने शत्रुओं से मुक्‍त हुआ हूँ।</verse>
				<verse number="4">मृत्‍यु के पाश ने मुझे लपेट लिया। विनाश की प्रचंड धारा ने मुझ पर आक्रमण किया,</verse>
				<verse number="5">मृतक-लोक के पाश-बंधन ने मुझे उलझाया, मृत्‍यु का फंदा मेरे समक्ष आया।</verse>
				<verse number="6">मैंने संकट में प्रभु को पुकारा, मैंने अपने परमेश्‍वर की दुहाई दी। उसने अपने मंदिर से मेरी वाणी सुनी, मेरी दुहाई उसके कानों में पहुँची।</verse>
				<verse number="7">तब धरती में कंपन हुआ, और वह डोल उठी; पर्वतों की नींव कंपित होकर हिल गई; क्‍योंकि प्रभु अति क्रुद्ध था।</verse>
				<verse number="8">उसके नथुनों से धुआं निकलने लगा, और उसके मुख से भस्‍म करने वाली अग्‍नि; उससे दहकते अंगारे निकल पड़े।</verse>
				<verse number="9">वह स्‍वर्ग को झुकाकर नीचे उतर आया। उसके चरणों तले गहन अंधकार था।</verse>
				<verse number="10">वह करूब पर सवार होकर उड़ गया; वह वेगपूर्वक पवन के पंखों पर उतरा।</verse>
				<verse number="11">उसने अंधकार को अपने चारों ओर ओढ़ लिया; गगन के काले मेघ उसका शिविर थे।</verse>
				<verse number="12">उसके सम्‍मुख प्रकाश था। वहां ओले और दहकते अंगारे सघन मेघों से फूट पड़े।</verse>
				<verse number="13">प्रभु स्‍वर्ग में गरज उठा; सर्वोच्‍च परमेश्‍वर ने नाद किया: ओले और दहकते अंगारे झरने लगे।</verse>
				<verse number="14">उसने अपने बाण छोड़े, और शत्रुओं को छिन्न-भिन्न कर दिया; विद्युत की चमक से उनमें भगदड़ मचा दी।</verse>
				<verse number="15">तब हे प्रभु, तेरी डांट से, तेरी नासिका के श्‍वास के धमाके से समुद्रों के झरने दिखाई दिए, पृथ्‍वी की नींव प्रकट हुई।</verse>
				<verse number="16">प्रभु ने ऊंचे स्‍थान से अपना हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया; उसने मुझे गहरे जल से ऊपर खींच लिया।</verse>
				<verse number="17">उसने मेरे शक्‍तिमान शत्रु से, और मुझसे घृणा करने वालों से मुझे मुक्‍त किया। मेरे शत्रु मुझसे अधिक प्रबल थे।</verse>
				<verse number="18">वे संकटकाल में मुझपर चढ़ आए; परन्‍तु प्रभु मेरा सहारा था।</verse>
				<verse number="19">प्रभु ने मुझे खुले स्‍थान में पहुंचाया; उसने मुझे मुक्‍त किया; क्‍योंकि वह मुझसे प्रसन्न था।</verse>
				<verse number="20">प्रभु ने मेरी धार्मिकता के अनुसार मुझे फल दिया; मेरे हाथों की शुद्धता के अनुरूप मुझे पुरस्‍कार दिया।</verse>
				<verse number="21">मैं प्रभु के मार्गों पर चलता रहा, और दुष्‍टतावश अपने परमेश्‍वर से पृथक नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="22">उसके समस्‍त न्‍याय-सिद्धान्‍त मेरे सम्‍मुख रहे; मैंने उसकी संविधियों को अपने से अलग नहीं किया।</verse>
				<verse number="23">मैं उसके सम्‍मुख निर्दोष रहा; मैंने अपने को अपराधों से बचाए रखा।</verse>
				<verse number="24">अत: प्रभु ने मेरी धार्मिकता के अनुसार, अपनी दृष्‍टि में मेरे हाथों की शुद्धता के अनुरूप, मुझे पुरस्‍कृत किया।</verse>
				<verse number="25">भक्‍तजन के साथ तू भक्‍त है, और निर्दोष के साथ निर्दोष।</verse>
				<verse number="26">सिद्ध के लिए तू सिद्ध है, पर कुटिल के लिए तू कुटिल है।</verse>
				<verse number="27">तू विनम्र लोगों का उद्धार करता है, पर गर्व से चढ़ी हुई आंखों को नीचा।</verse>
				<verse number="28">निश्‍चय तू मेरे दीपक को जलाता है; मेरा प्रभु परमेश्‍वर मेरे अंधकार को ज्योतिर्मय करता है।</verse>
				<verse number="29">मैं तेरे सहारे सेना को कुचल सकता हूँ; मैं अपने परमेश्‍वर की सहायता से प्राचीर लांघ सकता हूँ।</verse>
				<verse number="30">परमेश्‍वर का मार्ग सीधा है, प्रभु की प्रतिज्ञा कसौटी-सिद्ध है, वह अपने समस्‍त शरणागतों की ढाल है।</verse>
				<verse number="31">प्रभु के अतिरिक्‍त और कौन परमेश्‍वर है? हमारे परमेश्‍वर को छोड़ और कौन ‘चट्टान’ है?</verse>
				<verse number="32">यही परमेश्‍वर मुझे शक्‍तिसम्‍पन्न करता है मेरे मार्ग को कंटकहीन बनाता है।</verse>
				<verse number="33">वह मेरे पैरों को हिरनी के पैरों जैसी गति प्रदान करता है। वह पहाड़ी गुफाओं में मुझे सुरक्षित रखता है।</verse>
				<verse number="34">वह युद्ध के लिए मेरे हाथों को प्रशििक्षत करता है; अत: मेरी बाहें पीतल के धनुष को मोड़ सकती हैं।</verse>
				<verse number="35">तूने मुझे अपने उद्धार की ढाल दी है; तेरे दाहिने हाथ ने मुझे सहारा दिया है; तेरी सहायता ने मुझे महान बनाया है।</verse>
				<verse number="36">तूने मेरा मार्ग चौड़ा किया कि मेरे पग आगे बढ़ें, और मेरे पैर न फिसलें।</verse>
				<verse number="37">मैंने शत्रुओं का पीछा किया, और उन्‍हें पकड़ लिया; मैं तब तक न लौटा, जब तक उन्‍हें नष्‍ट न कर दिया।</verse>
				<verse number="38">मैंने उन्‍हें ऐसा मारा कि वे फिर न उठ सके; वे मेरे पैरों पर गिर पड़े।</verse>
				<verse number="39">तूने मुझे युद्ध के लिए शक्‍ति से भर दिया। तूने आक्रमणकारियों को मेरे सम्‍मुख झुका दिया।</verse>
				<verse number="40">तूने मेरे शत्रुओं को विवश किया कि वे पीठ दिखाकर भागें। मैंने उन्‍हें नष्‍ट कर दिया, जो मुझसे घृणा करते थे।</verse>
				<verse number="41">उन्‍होंने दुहाई दी, पर उन्‍हें बचाने वाला कोई नहीं था। उन्‍होंने प्रभु को पुकारा, पर प्रभु ने उन्‍हें उत्तर नहीं दिया।</verse>
				<verse number="42">मैंने उन्‍हें चूर-चूर कर दिया, जैसे पवन के सम्‍मुख धूल। मैंने उन्‍हें पथ की कीच के समान निकाल फेंका।</verse>
				<verse number="43">तूने मुझे उपद्रवी जातियों के संघर्ष से छुड़ाया, और मुझे राष्‍ट्रों का अध्‍यक्ष बनाया। उन जातियों ने मेरी सेवा की जिन्‍हें मैं जानता भी न था।</verse>
				<verse number="44">जैसे ही उन्‍होंने मेरा नाम सुना, उन्‍होंने मेरे आदेशों की पूर्ति की; विदेशी वंदना करते हुए मेरे सम्‍मुख आए।</verse>
				<verse number="45">वे विदेशी हताश हो गए, और अपने किलों से कांपते हुए निकले।</verse>
				<verse number="46">प्रभु जीवंत है, धन्‍य है मेरी चट्टान, मेरे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर का गुणगान हो।</verse>
				<verse number="47">वह प्रतिशोधी परमेश्‍वर है; उसने मेरे लिए प्रतिशोध लिया; उसने कौमों को मेरे अधीन कर दिया।</verse>
				<verse number="48">प्रभु, तूने मेरे शत्रुओं से मुझे मुक्‍त किया, तूने मेरे विरोधियों के सम्‍मुख मुझे उन्नत किया; तू ही हिंसक व्यक्‍तियों से मेरा उद्धार करता है।</verse>
				<verse number="49">अत: हे प्रभु, मैं राष्‍ट्रों में तेरा गुणगान करूंगा; मैं तेरे नाम का स्‍तुतिगान करूंगा।</verse>
				<verse number="50">तू अपने राजा को महान विजय प्रदान करता है; तू अपने अभिषिक्‍त पर, राजा दाऊद एवं उसके वंश पर युग-युगांत करुणा करता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">आकाश परमेश्‍वर की महिमा का वर्णन कर रहा है, आकाश का मेहराब उसके हस्‍त-कार्य को प्रकट करता है।</verse>
				<verse number="2">दिन से दिन निरन्‍तर वार्तालाप करता है, और रात, रात को ज्ञान प्रदान करती है।</verse>
				<verse number="3">न तो वाणी है, और न शब्‍द ही हैं, उनका स्‍वर सुना नहीं गया।</verse>
				<verse number="4">फिर भी उनकी आवाज समस्‍त पृथ्‍वी पर फैल जाती है, और पृथ्‍वी के सीमान्‍त तक उनकी ध्‍वनि। परमेश्‍वर ने आकाश के मध्‍य सूर्य के लिए एक शिविर स्‍थापित किया है।</verse>
				<verse number="5">वह ऐसे उदित होता है, जैसे दूल्‍हा मण्‍डप से बाहर आता है। वह वीर धावक के समान अपनी दौड़ दौड़ने में आनन्‍दित होता है।</verse>
				<verse number="6">आकाश का एक सीमान्‍त उसका उदयाचल है, और उसके परिभ्रमण का क्षेत्र दूसरे सीमान्‍त तक है; उसके ताप से कुछ नहीं छूटता।</verse>
				<verse number="7">प्रभु की व्‍यवस्‍था सिद्ध है, आत्‍मा को संजीवन देनेवाली; प्रभु की साक्षी विश्‍वसनीय है, बुद्धिहीन को बुद्धि देने वाली;</verse>
				<verse number="8">प्रभु के आदेश न्‍याय-संगत हैं, हृदय को हर्षाने वाले; प्रभु की आज्ञा निर्मल है, आंखों को आलोकित करने वाली;</verse>
				<verse number="9">प्रभु का वचन शुद्ध है, सदा स्‍थिर रहने वाला; प्रभु के न्‍याय-सिद्धान्‍त सत्‍य हैं, वे सर्वथा धर्ममय हैं।</verse>
				<verse number="10">वे सोने से अधिक चाहने योग्‍य हैं; शुद्ध सोने से भी अधिक वांछनीय हैं; वे मधु से अधिक मधुर हैं; मधुकोष से टपकती मधु की बूंदों से भी अधिक मधुर हैं।</verse>
				<verse number="11">इनके द्वारा तेरा सेवक सावधान भी किया जाता है; इनका पालन करना बहुत लाभप्रद है।</verse>
				<verse number="12">अपनी भूलों का ज्ञान किसे हो सकता है? तू प्रभु, मुझे गुप्‍त दोषों से मुक्‍त कर।</verse>
				<verse number="13">अपने सेवक को धृष्‍ट पाप करने से रोक; उसे मुझ पर प्रभुत्‍व मत करने दे। तब मैं निरपराध होऊंगा, और बड़े अपराधों से मुक्‍त हो जाऊंगा।</verse>
				<verse number="14">हे प्रभु, मेरी चट्टान और मेरे उद्धारकर्ता! मेरे मुंह के शब्‍द तुझे प्रिय लगें और मेरे हृदय का ध्‍यान तू स्‍वीकार करे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">संकट के दिन प्रभु तुझे उत्तर दे! इस्राएल का परमेश्‍वर स्‍वयं तेरी रक्षा करे!</verse>
				<verse number="2">वह अपने पवित्र स्‍थान से तेरी सहायता करे! वह सियोन पर्वत से तुझे सहारा दे।</verse>
				<verse number="3">वह तेरी समस्‍त भेंटों को स्‍मरण करे; वह तेरी अग्‍निबलि को ग्रहण करे। सेलाह</verse>
				<verse number="4">वह तेरी मनोकामनाएँ पूर्ण करे; वह तेरी समस्‍त योजनाएँ सफल करे।</verse>
				<verse number="5">हम तेरी विजय पर जयजयकार करें; हम अपने परमेश्‍वर के नाम से ध्‍वजा फहराएँ। प्रभु तेरे समस्‍त निवेदन स्‍वीकार करे!</verse>
				<verse number="6">अब मैं जान गया कि प्रभु अपने अभिषिक्‍त राजा की सहायता करेगा; अपने भुजबल से अर्जित महान् विजयों के रूप में, वह उसे अपने पवित्र स्‍वर्ग से उत्तर देगा।</verse>
				<verse number="7">कुछ लोग रथों पर, कुछ लोग अश्वों पर अहंकार करते हैं; परन्‍तु हमें अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम पर गर्व है।</verse>
				<verse number="8">वे घुटने टेकेंगे और उनका पतन होगा; किन्‍तु हम उठेंगे, और सीधे खड़े हो जाएँगे।</verse>
				<verse number="9">हे प्रभु, राजा को विजय प्रदान कर; जब हम तुझे पुकारें तब तू हमें उत्तर दे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">हे प्रभु, तेरी शक्‍ति पर राजा हर्षित है, तेरी विजय पर वह कितना उल्‍लसित है।</verse>
				<verse number="2">तूने उसकी मनोकामना पूर्ण की, तूने उसके निवेदन की उपेक्षा नहीं की। सेलाह</verse>
				<verse number="3">तू शुभ आशिषों के साथ उसके पास आता है; तू उसके सिर पर सोने का मुकुट रखता है।</verse>
				<verse number="4">वह तुझ से जीवन माँगता है, और तू उसे देता है, युग-युगांत तक दीर्घ जीवन।</verse>
				<verse number="5">तेरी सहायता से उसकी महिमा बढ़ी है, तूने उसे ऐश्‍वर्य एवं तेज से विभूषित किया है।</verse>
				<verse number="6">निस्‍सन्‍देह तूने उसे सदा के लिए आशिष का स्रोत बनाया है। अपनी उपस्‍थिति के परमानन्‍द से तू उसे सुखी करता है।</verse>
				<verse number="7">राजा प्रभु पर भरोसा करता है; अत: वह सर्वोच्‍च परमेश्‍वर की करुणा द्वारा अटल बना रहेगा।</verse>
				<verse number="8">तेरा हाथ तेरे सब शत्रुओं को ढूँढ़ निकालेगा; तेरा दाहिना हाथ तेरे बैरियों को खोज निकालेगा।</verse>
				<verse number="9">जब तू प्रकट होगा तब तू उन्‍हें दहकता तन्‍दूर बना देगा। प्रभु, तू अपने कोप में उन्‍हें निगल जाएगा; और अग्‍नि-कुंड उन्‍हें भस्‍म कर देगा।</verse>
				<verse number="10">तू उनकी सन्‍तान को धरती से मिटा देगा, और उनके वंश को मानव जाति के बीच से।</verse>
				<verse number="11">यदि वे तेरे विरुद्ध बुराई करना चाहेंगे, यदि वे षड्‍यन्‍त्र रचेंगे, तो भी सफल न होंगे।</verse>
				<verse number="12">तू उन्‍हें पीठ दिखाने को विवश करेगा; तू उनके मुख को अपने बाण का लक्ष्य बनाएगा।</verse>
				<verse number="13">हे प्रभु, अपने सामर्थ्य की महानता को प्रकट कर; तब हम गीत गाएँगे। तेरे पराक्रम का यशोगान करेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">मेरे परमेश्‍वर! हे मेरे परमेश्‍वर! तूने मुझे क्‍यों छोड़ दिया? तू मेरी सहायता क्‍यों नहीं करता? तू मेरा कराहना क्‍यों नहीं सुनता?</verse>
				<verse number="2">हे मेरे परमेश्‍वर, मैं तुझे दिन में पुकारता हूँ, पर तू उत्तर नहीं देता; रात में भी मुझे शांति नहीं मिलती।</verse>
				<verse number="3">फिर भी तू पवित्र है; तू इस्राएल की स्‍तुति में विद्यमान है।</verse>
				<verse number="4">तुझ पर हमारे पूर्वजों ने भरोसा किया था, उन्‍होंने भरोसा किया, और तूने उनको मुक्‍त किया था।</verse>
				<verse number="5">तुझ को ही उन्‍होंने पुकारा था, और वे बच गए थे। तुझ पर ही उन्‍होंने भरोसा किया, और वे हताश नहीं हुए।</verse>
				<verse number="6">परन्‍तु मैं मनुष्‍य नहीं, कीड़ा हूँ; मनुष्‍यों द्वारा उपेिक्षत, लोगों द्वारा तिरस्‍कृत।</verse>
				<verse number="7">मुझे देखने वाले मेरा उपहास करते हैं, वे ओंठ बिचकाते हैं, सिर हिलाकर यह कहते हैं,</verse>
				<verse number="8">“यह प्रभु पर निर्भर रहा, वही इसे मुक्‍त करे। वही इसको छुड़ाए; क्‍योंकि प्रभु में यह हर्षित होता है।”</verse>
				<verse number="9">वह तू ही था, जिसने मुझे गर्भ से निकाला; तूने ही मुझे मेरी माँ की गोद में सुरक्षित रखा।</verse>
				<verse number="10">मैं जन्‍म से ही तुझको सौंपा गया था, माता के गर्भ से ही तू मेरा परमेश्‍वर रहा है।</verse>
				<verse number="11">मुझसे दूर न रह; क्‍योंकि संकट निकट है, और मेरा कोई सहायक नहीं है।</verse>
				<verse number="12">अनेक सांड़ों ने मुझे घेर लिया है। बाशान के हिंस्र सांड़ों ने मेरे चारों ओर घेरा डाला है।</verse>
				<verse number="13">वे भूखे, गरजते सिंह जैसे मेरी ओर मुँह फाड़ रहे हैं।</verse>
				<verse number="14">मैं जल के सदृश उण्‍डेला गया हूँ; मेरी अस्‍थियाँ जोड़ से उखड़ गई हैं; मेरा हृदय मोम-सा बन गया है; वह मेरी छाती के भीतर पिघल गया है।</verse>
				<verse number="15">मेरा कंठ ठीकरे के समान सूख गया है और मेरी जीभ तालू से चिपक गई है; तू मुझे मृत्‍यु की धूल में मिला रहा है।</verse>
				<verse number="16">कुत्तों ने मुझे घेर लिया है; कुकर्मियों की भीड़ ने चारों ओर घेरा डाला है; उन्‍होंने मेरे हाथ-पैर बेध डाले हैं।</verse>
				<verse number="17">मैं अपनी एक-एक हड्डी गिन सकता हूँ। वे घूरते हुए मुझ पर दृष्‍टि डालते हैं।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने मेरे कपड़े आपस में बाँट लिए, और मेरे वस्‍त्र पर चिट्ठी डाली।</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु प्रभु, तू न रह। हे मेरे शक्‍तिशाली प्रभु, अविलम्‍ब मेरी सहायता कर।</verse>
				<verse number="20">तलवार से मेरे प्राणों की, कुत्ते के पंजे से मेरे इस एक ही जीवन की रक्षा कर।</verse>
				<verse number="21">मुझे सिंह के मुँह से, मेरे पीड़ित प्राण को, सांड़ के सींग से बचा ।</verse>
				<verse number="22">मैं अपने भाई-बहिनों में तेरा नाम घोषित करूँगा। मैं मंडली के मध्‍य तेरी स्‍तुति करूँगा;</verse>
				<verse number="23">प्रभु के भक्‍तो, उसकी स्‍तुति करो! याकूब के वंशजो, उसकी स्‍तुति करो! इस्राएल के वंशजो, उसकी भक्‍ति करो!</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि प्रभु ने पीड़ित व्यक्‍ति की पीड़ा का तिरस्‍कार नहीं किया, और न उसे घृणित ही समझा; उसने पीड़ित से अपना मुख नहीं छिपाया; किन्‍तु जब पीड़ित व्यक्‍ति ने प्रभु की दुहाई दी, तब उसने उसको सुना।</verse>
				<verse number="25">महासभा में मेरे स्‍तुतिगान का स्रोत तू ही है; मैं तेरे भक्‍तों के समक्ष अपने व्रत पूर्ण करूँगा।</verse>
				<verse number="26">विनम्र व्यक्‍ति भोजन कर तृप्‍त होंगे, प्रभु को खोजने वाले प्रभु की स्‍तुति करेंगे। उनका हृदय सदा धड़कता रहे!</verse>
				<verse number="27">समस्‍त पृथ्‍वी की कौमें प्रभु का नाम स्‍मरण करेंगी, और प्रभु की ओर उन्‍मुख होंगी; राष्‍ट्रों के परिवार उसके सम्‍मुख आराधना करेंगे।</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि राज्‍य प्रभु का है; और वह राष्‍ट्रों पर शासन करता है।</verse>
				<verse number="29">निश्‍चय धरती के समस्‍त अहंकारी प्रभु के सम्मुख झुकेंगे; वह, जो स्‍वयं को जीवित नहीं रख सकता, और वे, जो मिट्टी में मिल जाते हैं, घुटने टेकेंगे।</verse>
				<verse number="30">भावी सन्‍तान प्रभु की सेवा करेगी; लोग भावी पीढ़ी को स्‍वामी के विषय में बताएँगे;</verse>
				<verse number="31">उसके उद्धार की घोषणा आगामी सन्‍तान से करेंगे, कि प्रभु ने उसे पूर्ण किया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">प्रभु मेरा चरवाहा है, मुझ-भेड़ को अभाव न होगा।</verse>
				<verse number="2">वह मुझे हरी-भरी भूमि पर विश्राम कराता है; वह मुझे झरने के शांत तट पर ले जाता है;</verse>
				<verse number="3">वह मुझे नवजीवन देता है; वह अपने नाम के लिए धर्म के मार्ग पर मेरा नेतृत्‍व करता है।</verse>
				<verse number="4">यद्यपि मैं घोर अंधकारमय घाटी से गुजरता हूँ, तो भी अनिष्‍ट से नहीं डरता, क्‍योंकि हे प्रभु, तू मेरे साथ है। तेरी सोंठी, तेरी लाठी मुझे सहारा देती हैं।</verse>
				<verse number="5">मेरे शत्रुओं की उपस्‍थिति में तू मेरे लिए खाने की मेज़ लगाता है; तू तेल से मेरे सिर का अभ्‍यंजन करता है, मेरा प्‍याला छलक रहा है।</verse>
				<verse number="6">निश्‍चय भलाई और करुणा जीवन भर मेरा अनुसरण करेंगी; और मैं प्रभु के घर में युग-युगांत निवास करूंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">पृथ्‍वी और उसकी परिपूर्णता, संसार और उसके निवासी- सब प्रभु के हैं;</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि प्रभु ने सागरों पर उसे स्‍थापित किया है, उसने सरिताओं पर उसे स्‍थिर किया है।</verse>
				<verse number="3">प्रभु के पर्वत पर कौन चढ़ सकता है? कौन उसके पवित्र स्‍थान पर खड़ा हो सकता है?</verse>
				<verse number="4">वह जिसके हाथ निर्दोष और हृदय निर्मल है, वह जो व्‍यर्थ बातों पर मन नहीं लगाता। वह जो धोखा देने के लिए शपथ नहीं खाता।</verse>
				<verse number="5">वह प्रभु से आशिष पाएगा, उसका उद्धारकर्ता परमेश्‍वर उसे निर्दोष सिद्ध करेगा।</verse>
				<verse number="6">ऐसे हैं वे लोग, जो प्रभु के जिज्ञासु हैं, जो इस्राएल के परमेश्‍वर के दर्शनाभिलाषी हैं। सेलाह</verse>
				<verse number="7">ओ द्वारो, मस्‍तक उन्नत करो! ओ स्‍थायी फाटको, ऊंचे हो जाओ, जिससे महिमा का राजा प्रवेश करे।</verse>
				<verse number="8">यह महिमा का राजा कौन है? प्रभु, समर्थ और पराक्रमी, प्रभु, युद्ध में पराक्रमी।</verse>
				<verse number="9">ओ द्वारो, मस्‍तक उन्नत करो। ओ स्‍थायी फाटको, ऊंचे हो जाओ, जिससे महिमा का राजा प्रवेश करे।</verse>
				<verse number="10">यह महिमा का राजा कौन है? स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, वहीं महिमा का राजा है। सेलाह</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">हे प्रभु, मैं तेरा ही ध्‍यान करता हूँ।</verse>
				<verse number="2">हे मेरे परमेश्‍वर, मैंने तुझ पर ही भरोसा रखा है; मुझे लज्‍जित न होने देना, मेरे शत्रु मुझ पर विजयी न होने पाएं।</verse>
				<verse number="3">उन्‍हें भी लज्‍जित न होने देना, जो तेरी प्रतीक्षा करते हैं, परन्‍तु वे लज्‍जित हों, जो अकारण विश्‍वासघात करते हैं।</verse>
				<verse number="4">हे प्रभु, अपना मार्ग मुझे दिखा; अपना पथ मुझे बता।</verse>
				<verse number="5">अपने सत्‍य पथ पर मुझे ले चल और मुझे सिखा; क्‍योंकि तू ही मेरा उद्धार करने वाला परमेश्‍वर है, दिन भर मैं तेरी प्रतीक्षा करता हूँ।</verse>
				<verse number="6">हे प्रभु, अपनी अनुकंपा को, अपनी करुणा को स्‍मरण कर; क्‍योंकि तू उनको युग-युगांत से प्रकट करता रहा है।</verse>
				<verse number="7">हे प्रभु, अपनी भलाई के कारण मेरे यौवन के पापों और अपराधों को स्‍मरण न कर; किन्‍तु अपनी करुणा के अनुरूप मेरी सुधि ले।</verse>
				<verse number="8">प्रभु भला और सत्‍यनिष्‍ठ है; अत: वह पापियों को अपना मार्ग बताता है।</verse>
				<verse number="9">वह नम्र व्यक्‍ति को धर्मपथ पर चलाता है; वह उसे अपना मार्ग सिखाता है।</verse>
				<verse number="10">जो प्रभु के विधान और साक्षी को मानते हैं, उनके लिए प्रभु के समस्‍त मार्ग करुणामय तथा सत्‍य हैं।</verse>
				<verse number="11">हे प्रभु, अपने नाम के लिए, मेरा अपराध क्षमा कर। मेरा अपराध बहुत भारी है।</verse>
				<verse number="12">वह कौन है, जो प्रभु से डरता है? उसको ही प्रभु वह मार्ग सिखाएगा, जो उसे चुनना चाहिए।</verse>
				<verse number="13">वह स्‍वयं समृद्धि में निवास करेगा; और देश पर उसके वंश का अधिकार होगा।</verse>
				<verse number="14">प्रभु अपने भक्‍तों पर अपने भेद प्रकट करता है। प्रभु उन्‍हें अपना विधान सिखाता है।</verse>
				<verse number="15">मेरे नेत्र प्रभु की ओर टकटकी बांधे हैं; क्‍योंकि प्रभु ही मेरे पैरों को जाल से छुड़ाएगा।</verse>
				<verse number="16">प्रभु, मेरी ओर उन्‍मुख हो, मुझ पर कृपा कर; क्‍योंकि मैं एकाकी और पीड़ित हूँ।</verse>
				<verse number="17">मेरे हृदय का क्‍लेश कितना बढ़ गया है; मुझे संकट से मुक्‍त कर,</verse>
				<verse number="18">मेरी पीड़ा एवं दु:ख को देख; और मेरे सब पाप क्षमा कर।</verse>
				<verse number="19">मेरे शत्रुओं को देख; वे कितने बढ़ गए हैं; वे मुझसे तीव्र घृणा करते हैं।</verse>
				<verse number="20">मेरे प्राण की रक्षा कर, और मेरा उद्धार कर; मुझे लज्‍जित न होने दे; क्‍योंकि मैं तेरी ही शरण में आया हूँ।</verse>
				<verse number="21">सच्‍चरित्रता और सत्‍यनिष्‍ठा मेरी रक्षा करें, क्‍योंकि मैं तेरी ही प्रतीक्षा करता हूँ।</verse>
				<verse number="22">हे परमेश्‍वर, इस्राएल को उसके समस्‍त संकटों से मुक्‍त कर।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">हे प्रभु, मुझे निर्दोष सिद्ध कर; क्‍योंकि मेरा आचरण निर्दोष रहा है; प्रभु, तुझ पर मैंने भरोसा किया और मैं अटल रहा।</verse>
				<verse number="2">मुझे परख और मेरी जाँच कर, प्रभु; मेरे हृदय और मन को शुद्ध कर।</verse>
				<verse number="3">तेरी करुणा मेरी आंखों के सामने है; मैं तेरी सच्‍चाई पर चलता हूँ।</verse>
				<verse number="4">मैं न मिथ्‍यावादियों के साथ बैठता हूँ, और न कपटियों की संगति करता हूँ;</verse>
				<verse number="5">मैं कुकर्मियों की संगति से घृणा करता हूँ; मैं दुर्जनों के साथ नहीं बैठूँगा।</verse>
				<verse number="6">मैं निर्दोषता के जल में हाथ धोकर, प्रभु, तेरी वेदी की परिक्रमा करता हूँ;</verse>
				<verse number="7">मैं उच्‍च स्‍वर में धन्‍यवाद का गीत गाकर तेरे अद्भुत कार्यों की घोषणा करता हूँ।</verse>
				<verse number="8">प्रभु! मैं प्रेम करता हूँ उस भवन से जो तेरा धाम है; उस स्‍थान से, जो तेरी महिमा का निवास-स्‍थान है।</verse>
				<verse number="9">मेरे प्राण को पापियों के साथ सम्‍मिलित न कर और न मेरे जीवन को रक्‍त-पिपासुओं के साथ;</verse>
				<verse number="10">जिनके हाथों में छल-प्रपंच है, जिनके दाहिने हाथ घूस से भरे हैं।</verse>
				<verse number="11">पर मेरा आचरण निर्दोष है; प्रभु, मेरा उद्धार कर, मुझ पर कृपा कर।</verse>
				<verse number="12">मेरे पैर समतल भूमि पर स्‍थित हैं; मैं भक्‍तों की सभा में प्रभु को धन्‍य कहूँगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">प्रभु मेरी ज्‍योति और मेरा सहायक है; तब मैं किससे डरूँ? प्रभु मेरा जीवन-रक्षक है; तब मैं क्‍यों भयभीत होऊं?</verse>
				<verse number="2">जब कुकर्मी मुझे फाड़-खाने के लिए मुझ पर आक्रमण करते हैं तब वे−मेरे शत्रु, मेरे बैरी लड़खड़ाकर गिर पड़ेंगे।</verse>
				<verse number="3">यद्यपि सेना ने मुझे घेरा है, तोभी मेरा हृदय आतंकित न होगा; यद्यपि मेरे विरुद्ध युद्ध छिड़ा है; फिर भी मैं आश्‍वस्‍त रहूँगा।</verse>
				<verse number="4">मैंने केवल एक वरदान प्रभु से मांगा है; मैं जीवन पर्यन्‍त प्रभु के घर में निवास करूँ, और प्रभु के सौन्‍दर्य को निहार सकूँ; उसके भवन में दर्शन करूँ। मैं इसी वरदान की खोज करूँगा।</verse>
				<verse number="5">प्रभु संकट के दिन मुझे अपने मंडप में छिपा लेगा; वह अपने शिविर के भीतर मुझे आश्रय देगा; वह मुझे चट्टान पर ऊंचा उठाएगा।</verse>
				<verse number="6">अब चारों ओर के शत्रुओं की अपेक्षा मेरा मस्‍तक उन्नत होगा; मैं प्रभु के शिविर में आनन्‍द-उल्‍लास से बलि चढ़ाऊंगा। मैं गीत गाऊंगा; मैं प्रभु का स्‍तुतिगान करूँगा।</verse>
				<verse number="7">प्रभु, जब मैं तुझको पुकारू तब मेरी पुकार सुन; मुझ पर कृपा कर और मुझे उत्तर दे।</verse>
				<verse number="8">तूने कहा था: “तुम मेरे मुख की खोज करो।” मेरा हृदय तुझ से यह कहता है, “हे प्रभु, मैं तुझ को ही खोजता हूँ।”</verse>
				<verse number="9">अपना मुख मुझ से न छिपा! क्रोध में अपने सेवक को दूर न कर। तू ही मेरा सहायक था, हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर! मेरा परित्‍याग न कर; मुझको मत छोड़।</verse>
				<verse number="10">मेरे माता-पिता भले ही मुझे छोड़ दें, प्रभु मुझे ग्रहण करेगा।</verse>
				<verse number="11">प्रभु, मुझे अपना मार्ग दिखा; उन लोगों के कारण जो मेरी घात में हैं, मुझे समतल मार्ग पर ले चल।</verse>
				<verse number="12">मुझे मेरे बैरियों की इच्‍छा पर न छोड़; क्‍योंकि झूठे गवाह मेरे विरुद्ध खड़े हुए हैं; वे हिंसा करने की धुन में हैं।</verse>
				<verse number="13">मुझे विश्‍वास है कि मैं जीव-लोक में प्रभु की भलाई का दर्शन करूँगा।</verse>
				<verse number="14">प्रभु की प्रतीक्षा करो; शक्‍तिशाली बनो; और तुम्‍हारा हृदय साहसी हो; निश्‍चय ही प्रभु की प्रतीक्षा करो।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">हे प्रभु, मैं तुझको ही पुकारता हूँ; हे मेरी चट्टान, मेरी पुकार अनसुनी न कर; ऐसा न हो कि तू चुप रहे, और मैं मृतक लोक को जाने वालों के समान मृतक हो जाऊं।</verse>
				<verse number="2">जब मैं सहायता के लिए तुझ को पुकारूँ, जब मैं तेरे पवित्र मन्‍दिर के अन्‍तर्गृह की ओर हाथ फैलाऊं, तब मेरी विनती सुन।</verse>
				<verse number="3">तू मुझे दुर्जनों और कुकर्मियों के साथ दूर न कर। वे पड़ोसियों से शांति की बातें तो करते हैं; पर अपने हृदय में बुराई रखते हैं।</verse>
				<verse number="4">उनके कामों के अनुसार, उनके कर्मों की बुराई के अनुसार तू उन्‍हें प्रतिफल दे; उनके हाथ के कामों के अनुसार उन्‍हें प्रतिफल दे; उन्‍हें उनकी करनी का फल दे।</verse>
				<verse number="5">वे न प्रभु के कार्यों पर ध्‍यान देते हैं, और न उसके हस्‍तकार्यों पर; अतएव प्रभु उन्‍हें नष्‍ट कर देगा; वह उनका पुन: निर्माण नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="6">प्रभु को धन्‍य कहो; क्‍योंकि उसने मेरी विनती सुनी है।</verse>
				<verse number="7">प्रभु मेरी शक्‍ति और ढाल है। उस पर ही मैं भरोसा करता हूँ। अत: मुझे सहायता मिली है। मेरा हृदय हर्षित होता है; और मैं अपने गीतों द्वारा उसकी स्‍तुति करता हूँ।</verse>
				<verse number="8">प्रभु अपने निज लोगों की शक्‍ति है; वह अपने अभिषिक्‍त राजा के लिए उद्धार का दृढ़ आश्रय है।</verse>
				<verse number="9">प्रभु, अपने लोगों का उद्धार कर; अपनी मीरास को आशिष दे; तू उनका मेषपाल बन और उन्‍हें युग-युग तक संभाल।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">ओ परमेश्‍वर के दूतो प्रभु के गुणों को स्‍वीकार करो; तुम प्रभु की महिमा और शक्‍ति को स्‍वीकार करो।</verse>
				<verse number="2">तुम प्रभु के नाम की महिमा को स्‍वीकार करो; पवित्रता से सजकर प्रभु की आराधना करो।</verse>
				<verse number="3">प्रभु की वाणी सागरों पर है; महिमायुक्‍त परमेश्‍वर गरजन करता है; प्रभु महासागरों पर है।</verse>
				<verse number="4">प्रभु की वाणी शक्‍तिशाली है; प्रभु की वाणी तेजस्‍वी है।</verse>
				<verse number="5">प्रभु की वाणी देवदार के वृक्षों को उखाड़ फेंकती है; प्रभु लबानोन के देवदारों को नष्‍ट करता है।</verse>
				<verse number="6">वह लबानोन को बछड़े के समान और हेर्मोन पर्वत को सांड़ जैसा कुदाता है।</verse>
				<verse number="7">प्रभु की वाणी अग्‍नि-ज्‍वाला उगलती है।</verse>
				<verse number="8">प्रभु की वाणी निर्जन प्रदेश को प्रकंपित करती है; प्रभु कादेश निर्जन प्रदेश को कंपित करता है।</verse>
				<verse number="9">प्रभु की वाणी बांज वृक्षों को झकझोरती है; और वन के वृक्षों को झाड़ देती है; तब उसके भवन में सब पुकार उठते हैं, “प्रभु की महिमा हो!”</verse>
				<verse number="10">प्रभु जल-प्रवाह पर विराजमान है; राजाधिराज प्रभु युग-युगांत सिंहासनारूढ़ है।</verse>
				<verse number="11">प्रभु अपनी प्रजा को शक्‍ति प्रदान करे; प्रभु अपनी प्रजा को शान्‍ति का वरदान दे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">प्रभु, मैं तेरा गुणगान करूंगा; क्‍योंकि तूने मुझे ऊपर खींचा, और मेरे शत्रुओं को मुझपर हंसने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="2">मेरे प्रभु परमेश्‍वर, मैंने तेरी दुहाई दी; और तूने मुझे स्‍वस्‍थ कर दिया।</verse>
				<verse number="3">प्रभु तूने मेरे प्राण को मृतक-लोक से बाहर निकाला। तूने मुझे जीवित रखा कि मैं फिर अधोलोक में न जाऊं।</verse>
				<verse number="4">ओ भक्‍तगण! प्रभु की स्‍तुति करो। उसके पवित्र नाम का जयजयकार करो।</verse>
				<verse number="5">प्रभु का क्रोध क्षण मात्र के लिए होता है; पर उसकी कृपा जीवनपर्यन्‍त बनी रहती है। रोदन संध्‍या समय आकर रात में ठहर सकता है, पर प्रभात के साथ उल्‍लास का आगमन होता है।</verse>
				<verse number="6">मैंने अपनी समृद्धि के समय यह कहा, “मैं सदा अटल रहूंगा।”</verse>
				<verse number="7">प्रभु, तूने अपनी कृपा से मुझे पर्वत के समान दृढ़ किया था, जब तूने अपना मुख छिपाया तब मैं बेचैन हो गया था।</verse>
				<verse number="8">प्रभु, मैंने तुझको पुकारा; स्‍वामी, तुझसे ही मैंने यह विनती की:</verse>
				<verse number="9">“क्‍या लाभ मेरी मृत्‍यु से? यदि मैं मृतक-लोक में जाऊं तो क्‍या मैं, मृत व्यक्‍ति तेरी स्‍तुति कर सकूंगा; क्‍या मैं तेरे सत्‍य की घोषणा कर पाऊंगा?</verse>
				<verse number="10">प्रभु, मेरी विनती सुन; मुझ पर अनुग्रह कर। प्रभु, मेरी सहायता कर।”</verse>
				<verse number="11">तूने मेरे विलाप को हर्ष में बदल दिया; तूने मेरा शोक-सूचक टाट उतार कर मुझे आनन्‍द के वस्‍त्र पहनाए,</verse>
				<verse number="12">जिससे मेरी आत्‍मा तेरी स्‍तुति करे, और चुप न रहे। हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर! युग-युगांत मैं तेरा गुणगान करूंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">हे प्रभु, मैं तेरी शरण में आया हूँ; मुझे कभी लज्‍जित न होने देना; अपनी धार्मिकता द्वारा मुझे मुक्‍त कर।</verse>
				<verse number="2">अपने कान मेरी ओर लगा, प्रभु, अविलंब मुझे बचा। मेरे निमित्त आश्रय की चट्टान और मुझे बचाने के लिए दृढ़ गढ़ बन।</verse>
				<verse number="3">तू ही मेरी चट्टान और मेरा गढ़ है; अपने नाम के लिए मुझे मार्ग दिखा और मेरा नेतृत्‍व कर।</verse>
				<verse number="4">मुझे उस जाल से बाहर निकाल जो मेरे लिए बिछाया गया है; तू ही मेरा आश्रयस्‍थल है।</verse>
				<verse number="5">मैं अपनी आत्‍मा तेरे हाथ में सौंपता हूँ; हे प्रभु! सच्‍चे परमेश्‍वर, तूने मेरा उद्धार किया है।</verse>
				<verse number="6">तू निस्‍सार मूर्तियों की पूजा करने वालों से घृणा करता है; किन्‍तु प्रभु, मैं तुझ पर ही भरोसा करता हूँ।</verse>
				<verse number="7">मैं तेरी करुणा से हर्षित और सुखी होऊंगा; क्‍योंकि तूने मेरी पीड़ा को देखा है। तूने मेरे प्राण के संकट को पहचाना</verse>
				<verse number="8">और मुझे शत्रुओं के हाथ में नहीं सौंपा; पर तूने मुझे स्‍वतन्‍त्र घूमने दिया!</verse>
				<verse number="9">हे प्रभु, मुझ पर अनुग्रह कर; क्‍योंकि मैं संकट में हूं। मेरी आँखें शोक से कमजोर हो गई है; मेरा प्राण और शरीर भी सूख गए हैं!</verse>
				<verse number="10">मेरा जीवन दु:ख में बीता; और मेरी आयु आह भरते बीत गई। मेरे अधर्म के कारण मेरा बल घट गया, और मेरी हड्डियां दिखाई देने लगीं।</verse>
				<verse number="11">मैं अपने शत्रुओं की दृष्‍टि में उपेिक्षत, पड़ोसियों के लिए तिरस्‍कृत, और परिचितों के लिए भय का कारण बन गया हूं। जो मुझे सार्वजनिक स्‍थान में देखते हैं, वे तुरन्‍त मुझसे दूर भाग जाते हैं।</verse>
				<verse number="12">मैं मृतक के समान हृदय से भुला दिया गया हूँ, मैं टूटे हुए पात्र के सदृश फेंक दिया गया हूँ।</verse>
				<verse number="13">मैं चारों ओर आतंक की फुसफुसाहट सुनता हूँ। मानो उन्‍होंने मेरे विरुद्ध मिलकर सम्‍मति की है; और मेरे प्राण लेने को षड्‍यन्‍त्र रचा है।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु प्रभु, मैं तुझ पर ही भरोसा करता हूँ, मैं कहता हूँ, “तू ही मेरा परमेश्‍वर है।”</verse>
				<verse number="15">मेरा जीवनकाल तेरे हाथ में है; मेरा पीछा करनेवालों और शत्रुओं के हाथ से मुझे मुक्‍त कर।</verse>
				<verse number="16">अपने मुख को अपने सेवक पर प्रकाशित कर। अपनी करुणा से मुझे बचा।</verse>
				<verse number="17">हे प्रभु, मुझे लज्‍जित न होने देना;</verse>
				<verse number="18">झूठ बोलने वाले ओंठ बन्‍द हो जाएं; जो तिरस्‍कार एवं अहंकार में धृष्‍ठता से धार्मिकों के विरुद्ध बोलते हैं।</verse>
				<verse number="19">अहा! तेरी भलाई कितनी अपार है; जिसको तूने उन लोगों के लिए रख छोड़ा है जो तुझ से डरते हैं; और मानव सन्‍तान के समक्ष उन के लिए रचा है जो तेरी शरण में आते हैं।</verse>
				<verse number="20">तू उन्‍हें अपनी उपस्‍थिति की छाया में मनुष्‍यों के षड्‍यन्‍त्र से छिपा लेता है; तू अपने आश्रय में उन्‍हें कलह-प्रिय जीभ से सुरक्षित रखता है।</verse>
				<verse number="21">हे प्रभु, तू धन्‍य है! क्‍योंकि तूने मुझे सुदृढ़ नगर में रखकर मुझ पर अद्भुत करुणा की।</verse>
				<verse number="22">मैंने अपनी व्‍याकुलता में यह कहा था, “मैं प्रभु की दृष्‍टि से दूर हो गया हूँ।” परन्‍तु जब मैंने तेरी दुहाई दी। तब तूने मेरी विनती सुनी।</verse>
				<verse number="23">ओ प्रभु के भक्‍तगण, प्रभु से प्रेम करो! प्रभु विश्‍वासियों को सुरक्षित रखता है; किन्‍तु अहंकार में कार्य करने वाले से वह अत्‍यधिक प्रतिशोध लेता है।</verse>
				<verse number="24">तुम सब, जो प्रभु की प्रतीक्षा करते हो, शक्‍तिशाली बनो, और तुम्‍हारा हृदय साहस से भरा रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="32">
				<verse number="1">धन्‍य है वह मनुष्‍य, जिसका अपराध क्षमा किया गया, और जिसका पाप ढांपा गया।</verse>
				<verse number="2">धन्‍य है वह मनुष्‍य जिसपर प्रभु अधर्म का अभियोग नहीं लगाता, और जिसके मन में कोई कपट नहीं है।</verse>
				<verse number="3">जब तक मैंने अपना पाप प्रकट नहीं किया, मेरी देह दिन भर की कराह से कमजोर हो गई।</verse>
				<verse number="4">तेरा हाथ दिन-रात मुझपर भारी था; मानो ग्रीष्‍म के ताप से मेरा जीवन-रस सूख गया । सेलाह</verse>
				<verse number="5">मैंने तेरे सम्‍मुख अपना पाप स्‍वीकार किया, और अपने अधर्म को छिपाया नहीं; मैंने कहा, “मैं प्रभु के समक्ष अपने अपराध स्‍वीकार करूंगा।” और तूने मेरे पाप और अधर्म को क्षमाकर दिया। सेलाह</verse>
				<verse number="6">जब तक तू मिल सकता है, सब भक्‍त तुझ से प्रार्थना करें; क्‍योंकि भयंकर जल-प्रवाह उन भक्‍तों तक नहीं पहुंच सकेगा।</verse>
				<verse number="7">तू मेरा आश्रयस्‍थल है; तू संकट से मुझे सुरक्षित रखता है; तू मुक्‍ति के जयघोष से मुझे घेर लेगा। सेलाह</verse>
				<verse number="8">प्रभु यह कहता है: “मैं तेरी अगुआई कर तुझे वह मार्ग सिखाऊंगा जिस पर तुझे चलना चाहिए; मैं तुझे परामर्श दूंगा। मेरी आंखें तुझ पर लगी रहेंगी।”</verse>
				<verse number="9">इसलिए तुम अश्‍व अथवा खच्‍चर जैसे न बनो, जिसमें विवेक नहीं होता; जिसे रास और लगाम से वश में करना पड़ता है; अन्‍यथा वह तुम्‍हारे निकट न आएगा।</verse>
				<verse number="10">दुर्जन को अनेक दु:ख हैं; किन्‍तु प्रभु पर भरोसा करने वाले को प्रभु की करुणा घेरे रहती है।</verse>
				<verse number="11">ओ धार्मिको, प्रभु में आनन्‍दित और हर्षित हो। ओ सत्‍यनिष्‍ठो, जयजयकार करो।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="33">
				<verse number="1">ओ धार्मिको, प्रभु में आनन्‍दित हो। स्‍तुति करना सत्‍यनिष्‍ठ व्यक्‍ति को शोभा देता है।</verse>
				<verse number="2">वीणा के साथ प्रभु की स्‍तुति करो; दस तार पर प्रभु के लिए राग बजाओ।</verse>
				<verse number="3">उसके लिए नया गीत गाओ; जयजयकार करते हुए कुशलता से बाजे बजाओ।</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि प्रभु का वचन सत्‍य है; और उसके समस्‍त कार्य सच्‍चाई से सम्‍पन्न हुए हैं।</verse>
				<verse number="5">वह धार्मिकता और न्‍याय से प्रेम करता है; प्रभु की करुणा से पृथ्‍वी पूर्ण है।</verse>
				<verse number="6">आकाश-मण्‍डल प्रभु के वचन से और उसकी समस्‍त स्‍वर्गिक सेना, उसके मुंह की सांस से निर्मित हुई।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ने समुद्र के जल को मानो पात्र में एकत्र किया है; उसने अतल सागरों को भण्‍डार में रखा है।</verse>
				<verse number="8">समस्‍त पृथ्‍वी प्रभु से डरे; संसार के सब निवासी उसकी भक्‍ति करें।</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि प्रभु ने कहा, और वह हो गया; उसने आज्ञा दी, और वह स्‍थित हो गया।</verse>
				<verse number="10">प्रभु राष्‍ट्रों के परमार्श को विफल कर देता है; वह जातियों के विचारों को व्‍यर्थ कर देता है।</verse>
				<verse number="11">प्रभु का परामर्श युग-युगांत स्‍थित रहता है; उसके हृदय के विचार पीढ़ी से पीढ़ी बने रहते हैं।</verse>
				<verse number="12">धन्‍य है वह राष्‍ट्र जिसका परमेश्‍वर प्रभु है; धन्‍य हैं वह लोग जिनको प्रभु ने अपनी मीरास के लिए चुना है।</verse>
				<verse number="13">प्रभु स्‍वर्ग से नीचे निहारता है; वह समस्‍त मानव-जाति को देखता है;</verse>
				<verse number="14">वह उस स्‍थान से, जहां वह सिंहासन पर विराजमान है, धरती के समस्‍त निवासियों पर दृष्‍टिपात करता है।</verse>
				<verse number="15">वही उन सब के हृदय को गढ़ता है; और उनके सब कार्यों का निरीक्षण करता है।</verse>
				<verse number="16">राजा का उद्धार उसकी विशाल सेना से नहीं होता; वीर पुरुष की मुक्‍ति उसके अपार बल से नहीं होती।</verse>
				<verse number="17">विजय-प्राप्‍ति के लिए अश्‍व-सेना दुराशा मात्र है; वह अपनी बड़ी शक्‍ति से भी बचा नहीं सकती।</verse>
				<verse number="18">देखो, प्रभु की दृष्‍टि उन लोगों पर है जो उससे डरते हैं; और उन पर है जो उसकी करुणा की प्रतीक्षा करते हैं;</verse>
				<verse number="19">जिससे वह उनके प्राण को मृत्‍यु से मुक्‍त करे; और अकाल के समय उन्‍हें जीवित रखे।</verse>
				<verse number="20">हम प्रभु की प्रतीक्षा करते हैं; वह हमारा सहायक और हमारी ढाल है।</verse>
				<verse number="21">प्रभु में हमारा हृदय हर्षित होता है; क्‍योंकि हम प्रभु के पवित्र नाम पर भरोसा करते हैं।</verse>
				<verse number="22">प्रभु, तेरी करुणा हम पर हो; जैसे कि हमने तुझ से आशा की है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="34">
				<verse number="1">मैं प्रभु को हर समय धन्‍य कहूँगा। मैं निरन्‍तर उसकी स्‍तुति करता रहूंगा।</verse>
				<verse number="2">मेरा प्राण प्रभु पर गर्व करेगा; दु:खी मनुष्‍य यह सुन कर सुखी होगा।</verse>
				<verse number="3">मेरे साथ प्रभु का गुणगान करो; हम सब उसके नाम को उन्नत करें।</verse>
				<verse number="4">मैंने प्रभु को खोजा; और उसने मुझे उत्तर दिया, उसने मेरे सब भय से मुझे मुक्‍त किया</verse>
				<verse number="5">प्रभु पर दृष्‍टि करो, तब तुम्‍हारा मुख प्रकाशमय हो जाएगा; और तुम अपने विश्‍वास के लिए कभी लज्‍जित न होगे!</verse>
				<verse number="6">इस पीड़ित व्यक्‍ति ने प्रभु को पुकारा, और प्रभु ने उसकी प्रार्थना सुनी; प्रभु ने उसके सब संकटों से उसको बचाया।</verse>
				<verse number="7">जो लोग प्रभु की भक्‍ति करते हैं, उन्‍हें प्रभु का दूत चारों ओर से घेरे रहता है; वह उन्‍हें मुक्‍त करता है।</verse>
				<verse number="8">परखकर देखो कि प्रभु कितना भला है। धन्‍य है वह व्यक्‍ति जो प्रभु की शरण में आता है।</verse>
				<verse number="9">ओ प्रभु के संतो! प्रभु से डरो। जो लोग प्रभु से डरते हैं, उन्‍हें अभाव नहीं होता।</verse>
				<verse number="10">युवा सिंहों को घटी होती और उन्‍हें भूख लगती है; पर जो लोग प्रभु को खोजते हैं, उन्‍हें भली वस्‍तु का अभाव नहीं होता।</verse>
				<verse number="11">ओ पुत्र-पुत्रियों! आओ! मेरी बात सुनो; मैं तुम्‍हें प्रभु की भक्‍ति करना सिखाऊंगा ।</verse>
				<verse number="12">वह कौन मनुष्‍य है जो जीवन की कामना करता है; जो दीर्घ आयु का इच्‍छुक है कि भलाई को देख सके?</verse>
				<verse number="13">अपनी जीभ को बुराई से दूर रखो, और ओंठों को छल-कपट से।</verse>
				<verse number="14">बुराई को छोड़ों, और भलाई करो; शांति को खोजो, और उसका अनुसरण करो।</verse>
				<verse number="15">प्रभु की आंखें धार्मिकों पर लगी हैं, और उसके कान उनकी दुहाई पर।</verse>
				<verse number="16">प्रभु का मुख बुराई करने वालों के विरुद्ध है। वह उनकी स्‍मृति को धरती से मिटा देगा।</verse>
				<verse number="17">जब धार्मिक मनुष्‍य दुहाई देते हैं तब प्रभु सुनता है; वह उनके संकट से उन्‍हें बचाता है।</verse>
				<verse number="18">प्रभु पश्‍चात्ताप करने वाले हृदय के निकट है; वह विदीर्ण आत्‍मा का उद्धार करता है।</verse>
				<verse number="19">धार्मिक मनुष्‍य के दु:ख अनेक हैं; तोभी प्रभु उन सब से उसे मुक्‍त करता है।</verse>
				<verse number="20">वह उसकी समस्‍त अस्‍थियों को सुरक्षित रखता है; उनमें से एक भी नहीं टूटेगी।</verse>
				<verse number="21">बुराई दुर्जन को नष्‍ट करेगी; जो लोग धार्मिक मनुष्‍य से घृणा करते हैं, वे दोषी ठहरेंगे।</verse>
				<verse number="22">प्रभु अपने सेवकों की आत्‍मा का उद्धार करता है; जो मनुष्‍य उसकी शरण में आते हैं, वे दोषी नहीं ठहरेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="35">
				<verse number="1">हे प्रभु, जो मनुष्‍य मुझ से संघर्ष करते हैं, उनके साथ संघर्ष कर। जो व्यक्‍ति मुझ से युद्ध करते हैं, उनके साथ युद्ध कर।</verse>
				<verse number="2">तू कवच और ढाल संभाल, और मेरी सहायता के लिए उठ।</verse>
				<verse number="3">जो मनुष्‍य मेरा पीछा करते हैं, उनके विरुद्ध बर्छी और भाला उठा। तू मेरे प्राण से यह कह, “मैं ही तेरा उद्धारकर्ता हूँ।”</verse>
				<verse number="4">जो मनुष्‍य मेरे प्राण के खोजी हैं, वे लज्‍जित और अपमानित हों। जो मेरी बुराई के उपाय करते हैं, वे पीठ दिखाएं और पराजित हों।</verse>
				<verse number="5">वे पवन के सन्‍मुख भूसा जैसे हो जाएं; और प्रभु का दूत उन्‍हें हांकता जाए।</verse>
				<verse number="6">उनका मार्ग अंधकारमय और फिसलने वाला बन जाए, और प्रभु का दूत उनका पीछा करता जाए।</verse>
				<verse number="7">अकारण उन्‍होंने मेरे लिए जाल बिछाया; अकारण ही उन्‍होंने मेरे निमित्त गड्ढा खोदा।</verse>
				<verse number="8">अकस्‍मात् उनका सर्वनाश हो जाए। जो जाल उन्‍होंने बिछाया है, वे उसमें स्‍वयं फंस जाएं, वे उसमें गिर पड़ें और उनका सर्वनाश हो जाए!</verse>
				<verse number="9">तब मेरा प्राण प्रभु में आनन्‍दित होगा; उसके उद्धार से हर्षित होगा।</verse>
				<verse number="10">मेरी समस्‍त अस्‍थियाँ यह कहेंगी, “हे प्रभु! तुझ जैसा और कौन है?” तू पीड़ित व्यक्‍ति को महाबली से, दु:खी और दरिद्र को लुटेरों से मुक्‍त करता है।</verse>
				<verse number="11">मेरे विरुद्ध हिंसक गवाह खड़े होते हैं; जो बातें मैं नहीं जानता, वही वे मुझसे पूछते हैं।</verse>
				<verse number="12">वे मुझे भलाई का प्रतिफल बुराई से देते हैं; मेरा प्राण निराशा में डूब गया है।</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु जब वे रोगी थे, तब मैंने पश्‍चात्ताप के लिए टाट ओढ़ा था। स्‍वयं को भूख-प्‍यास से पीड़ित किया था। मैंने नतमस्‍तक हो प्रार्थना की थी।</verse>
				<verse number="14">मेरी यह भावना थी मानो वह मेरा आत्‍मीय हो, मेरा भाई हो। मैंने सिर झुकाकर मातृशोक जैसा विलाप किया था।</verse>
				<verse number="15">किन्‍तु जब मैं लड़खड़ाकर गिर पड़ा तब वे हर्षित होकर एकत्र हो गए। वे मेरे विरुद्ध एक हो गए। नीच व्यक्‍ति, जिन्‍हें मैं जानता ही नहीं, निरन्‍तर मुझे फाड़ते रहे।</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने दुष्‍टतापूर्वक मेरा मज़ाक उड़ाया । वे मुझ पर दांत पीसते रहे।</verse>
				<verse number="17">स्‍वामी, तू कब तक यह देखता रहेगा? मुझे उनके उपद्रव से, मेरे इस एक ही जीवन को युवा सिंहों से मुक्‍त कर।</verse>
				<verse number="18">तब मैं आराधकों की महासभा में तेरी स्‍तुति करूंगा; अपार जनसमूह में तेरा गुणगान गाऊंगा।</verse>
				<verse number="19">जो धूर्ततावश मेरे शत्रु बने हैं, उन्‍हें मुझ पर हंसने न दे। जो अकारण मुझसे घृणा करते हैं, उन्‍हें आंखों से इशारा न करने दे।</verse>
				<verse number="20">वे शांति के वचन नहीं बोलते; वरन् संसार के शांतिप्रिय लोगों के विरुद्ध छल-कपट के उपाय सोचते हैं।</verse>
				<verse number="21">वे मेरे विरुद्ध अपना मुंह फाड़ते हैं; वे यह कहते हैं, “अहा! हमारी आंखों ने उसे देखा है।”</verse>
				<verse number="22">प्रभु, तूने यह देखा लिया, अब चुप न रह, हे मेरे स्‍वामी, मुझसे दूर न रहो।</verse>
				<verse number="23">हे मेरे परमेश्‍वर, हे मेरे स्‍वामी, जाग। मेरे न्‍याय के लिए, मेरे प्रतिवाद के लिए उठ।</verse>
				<verse number="24">हे मेरे प्रभु परमेश्‍वर, अपनी धार्मिकता के कारण मुझे निर्दोष सिद्ध कर, उन्‍हें मुझ पर हंसने न दे।</verse>
				<verse number="25">वे अपने आप से यह न कह सकें, “अहा! हमारी इच्‍छा पूर्ण हुई।” वे बोल न पाएं, “हमने उसे निगल लिया।”</verse>
				<verse number="26">जो लोग मेरी विपत्ति पर हंसते हैं, उन्‍हें पूर्णत: लज्‍जित और अपमानित कर। जो व्यक्‍ति मेरे विरुद्ध शक्‍ति संचित करते हैं, उन्‍हें लज्‍जा और अनादर से ढांप दे।</verse>
				<verse number="27">जो लोग मेरे दोष-मुक्‍त होने की कामना करते हैं, वे जयजयकार करें, वे हर्षित हो। वे निरन्‍तर यह कहते रहें, “प्रभु महान है; वह अपने सेवक के कल्‍याण से सुखी होता है।”</verse>
				<verse number="28">तब मैं तेरी धार्मिकता का पाठ, और तेरी स्‍तुति निरन्‍तर करता रहूंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="36">
				<verse number="1">दुर्जन के हृदय में अपराध बोलता है। उसकी आंखों में परमेश्‍वर का भय है ही नहीं।</verse>
				<verse number="2">वह स्‍वयं अपनी प्रशंसा करता है, कि उसका तिरस्‍कार करने के लिए उसका अधर्म प्रकट नहीं किया जा सकता है।</verse>
				<verse number="3">उसके मुख के शब्‍द अनिष्‍ट और कपट हैं; वह बुद्धि को छोड़ चुका है; वह भलाई नहीं करता।</verse>
				<verse number="4">वह अपनी शैया पर लेटे-लेटे बुराई की योजनाएं बनाता है; वह अपने को उस मार्ग पर ले जाता है, जो भला नहीं है। वह बुराई को धिक्‍कारता नहीं।</verse>
				<verse number="5">हे प्रभु, तेरी करुणा स्‍वर्ग तक महान है, और तेरी सच्‍चाई मेघों को छूती है।</verse>
				<verse number="6">तेरी धार्मिकता उच्‍च पर्वतों के समान महान है; तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त अथाह सागर के सदृश गहरे है; प्रभु, तू मनुष्‍य और पशु दोनों की रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="7">हे परमेश्‍वर, तेरी करुणा कैसी अनमोल है। मनुष्‍य तेरे पंखों की छाया में शरण लेते हैं।</verse>
				<verse number="8">वे तेरे घर के विभिन्न व्‍यंजनों से तृप्‍त होते हैं। तू उन्‍हें अपनी सुख-सरिता से जल पिलाता है।</verse>
				<verse number="9">तेरे साथ ही जीवन का स्रोत्त है; तेरी ज्‍योति में हम ज्‍योति देखते हैं।</verse>
				<verse number="10">जो भक्‍त तुझे जानते हैं उन पर तू अपनी करुणा करता रह, और सत्‍यनिष्‍ठों पर अपनी धार्मिकता बनाए रख।</verse>
				<verse number="11">न अहंकारी का पैर मुझे कुचल सके; और न दुर्जन का हाथ मुझे दूर धकेल सके।</verse>
				<verse number="12">वहाँ कुकर्मी धूल-धूसरित पड़े हैं; उन पर ऐसा प्रहार हुआ है कि वे उठ नहीं सकते।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="37">
				<verse number="1">दुर्जनों के कारण स्‍वयं को परेशान न करो; कुकर्मियों कि प्रति ईष्‍र्यालु न हो।</verse>
				<verse number="2">वे घास के सदृश अविलम्‍ब काटे जायेंगे। वे हरी शाक के समान मुरझा जाएंगे।</verse>
				<verse number="3">प्रभु पर भरोसा रखो और भले कार्य करो; पृथ्‍वी पर निवास करो और सत्‍य का पालन करो।</verse>
				<verse number="4">तब तुम प्रभु में आनन्‍दित होगे; और वह तुम्‍हारी मनोकामना पूर्ण करेगा।</verse>
				<verse number="5">अपना जीवन-मार्ग प्रभु को सौंप दो; उस पर भरोसा करो तो वही कार्य करेगा।</verse>
				<verse number="6">वह तुम्‍हारी धार्मिकता को ज्‍योति के सदृश, और तुम्‍हारी सच्‍चाई को दोपहर की किरणों जैसे प्रकट करेगा।</verse>
				<verse number="7">प्रभु के समक्ष शान्‍त रहो, और उत्‍सुकता से उसकी प्रतीक्षा करो; उस व्यक्‍ति के कारण स्‍वयं को परेशान न करो, जो अपने कुमार्ग पर फलता-फूलता है, जो बुरी युिक्‍तयां रचता है।</verse>
				<verse number="8">क्रोध से दूर रहो, और रोष को त्‍याग दो। स्‍वयं को क्षुब्‍ध न करो; क्षोभ केवल बुराई की ओर ले जाता है।</verse>
				<verse number="9">दुर्जन नष्‍ट किए जाएंगे; परन्‍तु जो प्रभु की प्रतीक्षा करते हैं, वे पृथ्‍वी के अधिकारी होंगे।</verse>
				<verse number="10">कुछ समय पश्‍चात् दुष्‍ट नहीं रहेगा। तुम उस स्‍थान को ध्‍यान से देखोगे; पर वहाँ वह नहीं होगा।</verse>
				<verse number="11">दीन-गरीब लोग पृथ्‍वी के अधिकारी होंगे, वे अपार समृद्धि में आनन्‍द करेंगे।</verse>
				<verse number="12">धार्मिक मनुष्‍य के विरुद्ध दुर्जन षड्‍यन्‍त्र रचता है, वह उस पर अपने दांत पीसता है;</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु प्रभु उस पर हंसता है; क्‍योंकि प्रभु देखता है कि दुर्जन के दिन समीप आ गए।</verse>
				<verse number="14">पीड़ितों और दरिद्रों को धूल-धूसरित करने के लिए, सन्‍मार्ग पर चलने वालों को मार डालने के लिए, दुर्जनों ने तलवार खींची और धनुष ताने हैं।</verse>
				<verse number="15">पर उनकी तलवार उनके हृदय को ही बेधेगी; उनके धनुष तोड़े जाएंगे।</verse>
				<verse number="16">समस्‍त दुर्जनों की समृद्धि से धार्मिक मनुष्‍य का अल्‍पांश श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="17">दुर्जन की भुजा तोड़ी जाएगी; किन्‍तु प्रभु धार्मिक मनुष्‍य का आधार है।</verse>
				<verse number="18">प्रभु निर्दोष व्यक्‍तियों की आयु का प्रत्‍येक दिन जानता है, उनकी पैतृक सम्‍पत्ति सदा बनी रहेगी।</verse>
				<verse number="19">वे संकट काल में भी लज्‍जित न होंगे। वरन् अकाल में भी तृप्‍त रहेंगे।</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु दुर्जन नष्‍ट हो जाएंगे; प्रभु के शत्रु घास के फूल के समान हैं। वे मिट जाएंगे- वे धुएं में विलुप्‍त हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="21">दुर्जन उधार लेता है पर चुकाता नहीं; परन्‍तु धार्मिक मनुष्‍य उदार होता है; और वह उधार देता है।</verse>
				<verse number="22">प्रभु से आशिष पाए हुए लोग पृथ्‍वी के अधिकारी होंगे; किन्‍तु वे लोग नष्‍ट हो जाएंगे जिनको प्रभु ने शाप दिया है।</verse>
				<verse number="23">प्रभु के द्वारा मनुष्‍य के पग स्‍थिर होते हैं, उसके आचरण से प्रभु प्रसन्न होता है।</verse>
				<verse number="24">यद्यपि वह गिरता है तो भी सदा पड़ा नहीं रहेगा; क्‍योंकि प्रभु उसका हाथ थामता है।</verse>
				<verse number="25">मैं भी तरुण था, और अब वृद्ध हूँ। मैंने यह कभी नहीं देखा, क प्रभु ने किसी धार्मिक को कभी त्‍याग दिया; और न मैंने उसकी सन्‍तान को भीख मांगते पाया।</verse>
				<verse number="26">धार्मिक मनुष्‍य सदा उदार बना रहता है और वह उधार देता है। उसका वंश आशिष का माध्‍यम बनता है।</verse>
				<verse number="27">बुराई से दूर रहो, और भले कार्य करो; तब तुम देश में सदा शांति से बसे रहोगे।</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि प्रभु न्‍याय से प्रेम करता है; वह अपने भक्‍तों को नहीं छोड़ेगा। धार्मिक मनुष्‍य सदा के लिए सुरक्षित है; किन्‍तु दुर्जन का वंश नष्‍ट हो जाएगा।</verse>
				<verse number="29">धार्मिक मनुष्‍य पृथ्‍वी के अधिकारी होंगे। वे पृथ्‍वी पर सदा निवास करेंगे।</verse>
				<verse number="30">धार्मिक मनुष्‍य ज्ञान का पाठ करता है। उसकी जीभ न्‍याय की बातें करती है।</verse>
				<verse number="31">परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था उसके हृदय में है; उसके पैर नहीं फिसलेंगे।</verse>
				<verse number="32">दुर्जन धार्मिक मनुष्‍य की घात में रहता है; वह उसकी हत्‍या की खोज में रहता है।</verse>
				<verse number="33">किन्‍तु प्रभु धार्मिक मनुष्‍य को दुर्जन के हाथ में नहीं छोड़ेगा − जब धार्मिक मनुष्‍य का न्‍याय होगा तब प्रभु उसे दोषी नहीं ठहराएगा।</verse>
				<verse number="34">प्रभु की प्रतीक्षा करो। उसके मार्ग पर चलते रहो। वह तुम्‍हें उन्नत करेगा, और तुम पृथ्‍वी के अधिकारी बनोगे। तुम दुर्जनों का विनाश देखोगे।</verse>
				<verse number="35">मैंने एक महाबली दुर्जन को देखा था। वह बरगद वृक्ष के समान विशाल था।</verse>
				<verse number="36">मैं पुन: वहाँ से निकला। तब वह वहाँ नहीं था! यद्यपि मैंने उसे खोजा तोभी वह वहाँ नहीं मिला।</verse>
				<verse number="37">निर्दोष व्यक्‍ति को ध्‍यान में रखो, और सत्‍यनिष्‍ठ मनुष्‍य पर दृष्‍टि करो! शांतिप्रिय व्यक्‍ति का भविष्‍य उज्‍जवल होता है।</verse>
				<verse number="38">किन्‍तु अपराधी पूर्णत: नष्‍ट किए जाएंगे; दुर्जन का भविष्‍य अंधकारमय है।</verse>
				<verse number="39">धार्मिक मनुष्‍यों का उद्धार प्रभु से है; वह संकटकाल में उनका सुदृढ़ गढ़ है।</verse>
				<verse number="40">प्रभु धार्मिक मनुष्‍यों की सहायता करता और उन्‍हें मुक्‍त करता है; वह दुर्जनों से उन्‍हें छुड़ाकर उनकी रक्षा करता है; क्‍योंकि वे उसकी शरण में आते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="38">
				<verse number="1">प्रभु, क्रोध से मुझे मत डांट; अपने रोष से मुझे दण्‍डित न कर।</verse>
				<verse number="2">तेरे बाणों ने मुझे बेध दिया है; तेरा हाथ मुझ पर उठा है।</verse>
				<verse number="3">तेरे क्रोध ने मेरे शरीर में स्‍वास्‍थ्‍य नहीं छोड़ा; मेरे पाप के कारण मेरी देह में चैन नहीं है।</verse>
				<verse number="4">मैं अपने कुकर्मों में सिर तक डूब चुका हूँ; वे बोझ के समान मेरे लिए बहुत भारी हैं।</verse>
				<verse number="5">मेरे घाव दुर्गन्‍धमय हैं; मेरी मूर्खता के कारण वे सड़ गए हैं।</verse>
				<verse number="6">मैं झुक गया हूँ; धूल-धूसरित हो गया हूँ; मैं दिन भर विलाप करता फिरता हूँ।</verse>
				<verse number="7">मेरी कमर में बड़ी जलन हो रही है। मेरे शरीर में स्‍वास्‍थ्‍य नहीं रहा।</verse>
				<verse number="8">मैं सुन्न पड़ गया हूँ, कुचल गया हूँ; अपने हृदय की पीड़ा के कारण में कराहता हूँ।</verse>
				<verse number="9">हे स्‍वामी, मेरी वेदना तेरे संमुख है; मेरी आह तुझसे छिपी नहीं है।</verse>
				<verse number="10">मेरा हृदय तीव्र गति से धड़कता है। मेरी शक्‍ति समाप्‍त होने पर है। मेरी आंखों की ज्‍योति भी जाती रही।</verse>
				<verse number="11">मेरे प्रिय मित्र और साथी मेरे रोग के कारण मुझसे अलग हो गए। मेरे कुटुम्‍बीजन दूर खड़े हैं।</verse>
				<verse number="12">मेरे प्राण के खोजी जाल फैलाते हैं; मुझे हानि पहुंचानेवाले मेरे विनाश की चर्चा करते हैं; वे दिन भर छल-कपट की बातें सोचते हैं।</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु मैं बहरा बन गया हूँ; मैं कुछ सुनता ही नहीं। मैं गूंगे के समान हूँ, जो अपना मुंह नहीं खोलता।</verse>
				<verse number="14">निस्‍सन्‍देह मैं उस मनुष्‍य के समान हो गया हूँ, जो सुनता ही नहीं, जिसके मुंह में अपने बचाव के लिए तर्क नहीं है।</verse>
				<verse number="15">प्रभु, मैं तेरी ही प्रतीक्षा करता हूँ- हे स्‍वामी! मेरे परमेश्‍वर! तू ही मुझे उत्तर देगा।</verse>
				<verse number="16">मैंने कहा, “ऐसा न हो कि वे मुझ पर हंसें; जब मेरे पैर फिसल जाएं तब वे मेरे विरुद्ध डींग मारें।”</verse>
				<verse number="17">मैं लड़खड़ाकर गिरने पर हूँ; मेरी पीड़ा निरन्‍तर मेरे साथ है।</verse>
				<verse number="18">मैं अपने अधर्म को स्‍वीकार करता हूँ; मैं अपने पाप के लिए दु:खी हूँ।</verse>
				<verse number="19">जो अकारण ही मेरे शत्रु बने, वे शक्‍तिशाली हो गये हैं। जो मुझ से व्‍यर्थ घृणा करते हैं, वे कितने बढ़ गए हैं।</verse>
				<verse number="20">जो भलाई का प्रतिकार बुराई से करते हैं, वे मेरे बैरी हैं- क्‍योंकि मैं भलाई का अनुसरण करता हूँ।</verse>
				<verse number="21">हे प्रभु, मुझे मत त्‍याग! हे मेरे परमेश्‍वर, मुझसे दूर मत हो!</verse>
				<verse number="22">हे स्‍वामी, मेरे उद्धारकर्ता अविलंब मेरी सहायता कर।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="39">
				<verse number="1">मैंने कहा, “मैं अपने मार्ग की चौकसी करूंगा, जिससे मैं अपनी जीभ के कारण पाप न करूँ। जब तक दुर्जन मेरे सामने हैं, मैं अपने मुंह में लगाम दूंगा।”</verse>
				<verse number="2">मैं मूक और शान्‍त था। मैं भलाई के प्रति भी चुप रहा; किन्‍तु मेरी पीड़ा बढ़ती गई।</verse>
				<verse number="3">मेरे भीतर ही भीतर मेरा हृदय उबल उठा; मेरे सोचते-सोचते अग्‍नि धधकने लगी, तब मैं पुकार उठा;</verse>
				<verse number="4">“हे प्रभु, मेरा अन्‍त मुझे बता दे। मेरे जीवन-काल की सीमा क्‍या है? मुझे बता दे कि मेरा जीवन कितना क्षणभंगुर है।</verse>
				<verse number="5">तूने मेरे जीवन-काल को बित्ता भर बनाया है। मेरी आयु तेरे सम्‍मुख कुछ भी नहीं है। वस्‍तुत: प्रत्‍येक मनुष्‍य की स्‍थिति श्‍वास मात्र है । सेलाह</verse>
				<verse number="6">निस्‍सन्‍देह मनुष्‍य छाया जैसा चलता-फिरता प्राणी है। निस्‍सन्‍देह वह व्‍यर्थ ही उत्तोजित है; मनुष्‍य धन का ढेर तो लगाता है, पर नहीं जानता कि कौन उसे भोगेगा।</verse>
				<verse number="7">“अब स्‍वामी, मैं किस की प्रतीक्षा करूँ? मेरी आशा तो तुझ पर लगी है।</verse>
				<verse number="8">मेरे समस्‍त अपराधों से मुझे मुक्‍त कर। मुझे मूर्खों के लिए तिरस्‍कार का पात्र न बनने दे।</verse>
				<verse number="9">मैं मूक था, मैंने अपना मुंह नहीं खोला; क्‍योंकि तूने ही यह किया है।</verse>
				<verse number="10">अब मुझ पर प्रहार मत कर; तेरे हाथ के आघात से मैं नष्‍ट हो गया हूँ।</verse>
				<verse number="11">“तू डांट-डपट से व्यक्‍ति को कुकर्म के लिए दंडित करता है- जैसा कीड़ा वस्‍तुओं को खा जाता है, तू उसकी इच्‍छित वस्‍तुओं को नष्‍ट कर देता है। निस्‍सन्‍देह प्रत्‍येक मनुष्‍य श्‍वास मात्र है। सेलाह</verse>
				<verse number="12">“ हे प्रभु, मेरी प्रार्थना सुन, मेरी दुहाई पर ध्‍यान दे। मेरे आंसुओं के प्रति उदासीन न हो। मैं कुछ समय के लिए तेरा अतिथि हूँ; मैं अपने पूर्वजों के समान प्रवासी हूँ।</verse>
				<verse number="13">इससे पूर्व कि मैं प्रस्‍थान करूं और न रहूं, मुझ पर से अपनी दृष्‍टि हटा ले कि मैं प्रसन्न हो सकूं।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="40">
				<verse number="1">मैं धैर्य से प्रभु की प्रतीक्षा करता हूँ। उसने मेरी ओर ध्‍यन दिया और मेरी दुहाई सुनी है।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने मुझे अंध-कूप से, कीच-दलदल से ऊपर खींचा है; उसने मेरे पैर चट्टान पर दृढ़ किए हैं; मेरे कदमों को स्‍थिर किया है।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने मुझे एक नया गीत सिखाया है, कि हम अपने परमेश्‍वर की स्‍तुति में गाएं! अनेक जन यह देखकर भयभीत होंगे; और वे प्रभु पर भरोसा करेंगे।</verse>
				<verse number="4">धन्‍य है वह मनुष्‍य, जो प्रभु पर भरोसा करता है; जो अभिमानियों का मुंह नहीं ताकता, जो झूठ के उपासकों का साथ नहीं देता।</verse>
				<verse number="5">हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर! तूने हमारे प्रति अपने अद्भुत कार्यों और अभिप्रायों में वृद्धि की है। यदि मैं लोगों से उनकी चर्चा करूं, यदि मैं उनके विषय में लोगों को बताऊं, तो मैं बताते-बताते थक जाऊंगा; क्‍योंकि उनकी गिनती नहीं हो सकती। प्रभु, तेरे तुल्‍य कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="6">तुझे बलि और भेंट की चाह नहीं। तूने मेरे कानों को खोला कि मैं तेरी व्‍यवस्‍था का पालन करूं; तुझे अग्‍निबलि और पापबलि की आकांक्षा नहीं।</verse>
				<verse number="7">अत: मैंने कहा, “देख, मैं आ गया हूँ। पुस्‍तक में मेरे विषय में यह लिखा है।</verse>
				<verse number="8">हे मेरे परमेश्‍वर! मैं तेरी इच्‍छा को पूर्ण कर सुखी होता हूँ। तेरी व्‍यवस्‍था मेरे हृदय में है।”</verse>
				<verse number="9">मैंने आराधकों की महासभा में मुक्‍ति का संदेश सुनाया। देख, मैंने अपने ओंठों को बन्‍द नहीं किया; प्रभु! तू यह जानता ही है।</verse>
				<verse number="10">मैंने तेरी मुक्‍तिप्रद सहायता को अपने हृदय में गुप्‍त नहीं रखा; वरन् तेरे सत्‍य और उद्धार को घोषित किया। मैंने आराधकों की महासभा से तेरी करुणा और सच्‍चाई को नहीं छिपाया।</verse>
				<verse number="11">प्रभु! मुझे अपनी दया से वंचित न कर, तेरी करुणा और सच्‍चाई मुझे निरन्‍तर सुरक्षित रखें।</verse>
				<verse number="12">असंख्‍य बुराइयों ने मेरे विरुद्ध घेरा डाला है, कुकर्मों ने मुझे दबा दिया है। अत: मैं दृष्‍टि ऊपर उठाने में असमर्थ हूँ। कुकर्म मेरे सिर के बालों से कहीं अधिक हैं। मेरा हृदय हताश हो गया है।</verse>
				<verse number="13">प्रभु! मेरे उद्धार के लिए कृपा कर। प्रभु, अविलम्‍ब मेरी सहायता कर।</verse>
				<verse number="14">जो मेरे प्राण की खोज में हैं, और उसे नष्‍ट करना चाहते हैं, वे पूर्णत: लज्‍जित हों और घबरा जाएं। जो मेरी बुराई की कामना करते हैं, वे पीठ दिखाएं और अपमानित हों।</verse>
				<verse number="15">जो मुझ से “अहा! अहा!” कहते हैं, वे अपनी लज्‍जा के कारण निस्‍सहाय हो जाएं।</verse>
				<verse number="16">परन्‍तु वे लोग जो तेरी खोज करते हैं, तुझ में हर्षित और आनन्‍दित हों। जो तेरे उद्धार से प्रेम करते हैं, वे निरन्‍तर यह कहते रहें, “प्रभु महान है।”</verse>
				<verse number="17">मैं पीड़ित और दरिद्र हूँ; फिर भी तू, स्‍वामी, मेरी चिन्‍ता करता है। तू मेरा सहायक, मेरा मुक्‍तिदाता है; हे मेरे परमेश्‍वर, विलम्‍ब न कर।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="41">
				<verse number="1">धन्‍य है वह मनुष्‍य जो निर्बल की देखभाल करता है। प्रभु संकट के दिन उसको मुक्‍त करता है।</verse>
				<verse number="2">प्रभु उसकी रक्षा करता और उसको जीवित रखता है। उसे पृथ्‍वी पर ‘धन्‍य’ कह जाता है। प्रभु, तू उसे उसके शत्रु की इच्‍छा पर नहीं छोड़ेगा।</verse>
				<verse number="3">प्रभु, तू उसे रोग-शैया पर सहारा देता है; तू उसके समस्‍त रोगों को दूर करता है, और उसे स्‍वास्‍थ्‍य पुन: प्रदान करता है।</verse>
				<verse number="4">मैंने कहा, “प्रभु! मुझ पर अनुग्रह कर। मुझे स्‍वस्‍थ कर, क्‍योंकि मैंने तेरे विरुद्ध पाप किया है।”</verse>
				<verse number="5">मेरे शत्रु मेरे विषय में दुष्‍टता से यह कहते हैं: “वह कब मरेगा, और कब उसका नाम मिटेगा?”</verse>
				<verse number="6">जो मुझे देखने आता है, वह व्‍यर्थ बातें बोलता है। उसका हृदय बुराई का संग्रह करता है। वह बाहर जाकर लोगों से कहता-फिरता है।</verse>
				<verse number="7">जो मुझ से घृणा करते हैं, वे सब मिलकर मेरे विरुद्ध कानाफूसी करते हैं। वे मेरे अनिष्‍ट का उपाय करते हैं।</verse>
				<verse number="8">वे यह कहते हैं, “असाध्‍य रोग ने उसे जकड़ लिया है। जहाँ वह लेटा है, वहां से पुन: नहीं उठ सकेगा।”</verse>
				<verse number="9">मेरा प्रिय मित्र, जिस पर मैंने भरोसा किया था, जिसने मेरी रोटी खाई थी, उसी ने मेरे विरुद्ध लात उठाई है!</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु प्रभु, तू मुझ पर कृपा कर; मुझे उठा, जिससे मैं उनका प्रतिकार कर सकूँ।</verse>
				<verse number="11">तब मैं जानूंगा कि तू मुझ से प्रसन्न है; मेरा शत्रु मेरे विरुद्ध जयघोष नहीं कर पाएगा।</verse>
				<verse number="12">तूने मेरी निर्दोषता के फलस्‍वरूप मुझे सहारा दिया है; तूने मुझे अपने सम्‍मुख सदा के लिए बैठाया है।</verse>
				<verse number="13">इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर युग-युगान्‍तर धन्‍य है। आमेन और आमेन!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="42">
				<verse number="1">जैसे हरिणी को बहते झरनों की चाह होती है वैसे ही, हे परमेश्‍वर, मेरे प्राण को तेरी प्‍यास है।</verse>
				<verse number="2">मेरा प्राण परमेश्‍वर के, जीवंत परमेश्‍वर के दर्शन का प्‍यासा है। मैं कब जाऊंगा और परमेश्‍वर के मुख का दर्शन पाऊंगा?</verse>
				<verse number="3">रात और दिन मेरे आंसू ही मेरा आहार रहे हैं। लोग निरन्‍तर मुझसे पूछते हैं, “कहां है तेरा परमेश्‍वर?”</verse>
				<verse number="4">जब मुझे ये बातें स्‍मरण आती हैं तब मेरे हृदय में तीव्र भाव उमड़ आते हैं: मैं लोगों के साथ गया था। मैंने उन्‍हें परमेश्‍वर के भवन तक पहुंचाया था। जनसमूह जयजयकार और स्‍तुति के साथ पर्व मना रहा था।</verse>
				<verse number="5">ओ मेरे प्राण, तू क्‍यों व्‍याकुल है? क्‍यों तू हृदय में अशांत है? ओ मेरे प्राण, तू परमेश्‍वर की आशा कर; मैं अपने उद्धार को, अपने परमेश्‍वर को पुन: सराहूंगा।</verse>
				<verse number="6">मेरे हृदय में प्राण व्‍याकुल है। यर्दन और हेर्मोन प्रदेश से, मिसार पर्वत से मैं तुझ को स्‍मरण करता हूँ।</verse>
				<verse number="7">तेरे जल-प्रपात के गर्जन से सागर सागर को पुकारता है; तेरी लहरें-तरंगें मेरे ऊपर से गुजर चुकी है।</verse>
				<verse number="8">दिन में प्रभु अपनी करुणा भेजता है। मैं रात में उसका गीत गाता हूँ, और अपने जीवन के परमेश्‍वर से प्रार्थना करता हूँ।</verse>
				<verse number="9">मैं अपने परमेश्‍वर, अपनी चट्टान से यह पूछता हूँ: “तू ने मुझे क्‍यों भुला दिया? क्‍यों मैं शत्रु के अत्‍याचार के कारण शोक-संतप्‍त मारा-मारा फिरता हूँ?”</verse>
				<verse number="10">मेरे बैरी ताना मारते हैं। वे मानो मेरी देह पर घातक प्रहार करते हैं। वे निरन्‍तर मुझ से यह पूछते हैं, “कहां है तेरा परमेश्‍वर?”</verse>
				<verse number="11">ओ मेरे प्राण, तू क्‍यों व्‍याकुल है? क्‍यों तू हृदय में अशांत है? ओ मेरे प्राण, तू परमेश्‍वर की आशा कर; मैं अपने उद्धार को, अपने परमेश्‍वर को पुन: सराहूँगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="43">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, मुझे निर्दोष सिद्ध कर; तू निर्दय राष्‍ट्र के विरुद्ध मेरे पक्ष में निर्णय दे; धोखेबाज और अन्‍यायी मनुष्‍यों से मुझे मुक्‍त कर;</verse>
				<verse number="2">परमेश्‍वर, तू ही मेरा शरणस्‍थल है। क्‍यों तूने मुझे त्‍याग दिया? क्‍यों मैं शत्रु के अत्‍याचार के कारण शोक-सन्‍तप्‍त, मारा-मारा फिरता हूं?</verse>
				<verse number="3">तू अपनी ज्‍योति और सत्‍य को भेज! वे ही मेरा मार्ग-दर्शन करें; वे मुझे तेरे पवित्र पर्वत पर, तेरे निवास स्‍थान पर पहुँचाएं।</verse>
				<verse number="4">तब मैं परमेश्‍वर की वेदी पर, अपने परमानन्‍द परमेश्‍वर के पास जाऊंगा। हे परमेश्‍वर, मेरे परमेश्‍वर, मैं वीणा के साथ तेरी स्‍तुति करूंगा।</verse>
				<verse number="5">ओ मेरे प्राण, तू क्‍यों व्‍याकुल है? क्‍यों तू हृदय में अशान्‍त है? ओ मेरे प्राण, तू परमेश्‍वर की आशा कर; मैं अपने उद्धार को, अपने परमेश्‍वर को पुन: सराहूंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="44">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, हमने अपने कानों से सुना है, हमारे पूर्वजों ने हमें यह बताया है: तूने उनके समय में, प्राचीन काल में अनेक अद्भुत कार्य किए थे।</verse>
				<verse number="2">तूने राष्‍ट्रों को अपने हाथ से उखाड़ा, पर हमारे पूर्वजों को स्‍थापित किया था; और उनको विकसित करने के लिए तूने अन्‍य जातियों का दमन किया था।</verse>
				<verse number="3">हमारे पूर्वजों ने तलवार से धरती पर अधिकार नहीं किया था, और न अपने भुजबल से विजय प्राप्‍त की थी, वरन् तेरे दाहिने हाथ ने, तेरी भुजा ने, तेरे मुख की ज्‍योति ने; क्‍योंकि तब तू उनसे प्रसन्न था।</verse>
				<verse number="4">हे परमेश्‍वर, तू मेरा राजा है; तू ही इस्राएल को विजय प्रदान करने वाला ईश्‍वर है।</verse>
				<verse number="5">हम तेरे बल पर अपने बैरियों को पीछे धकेल देते हैं; हम तेरे नाम से अपने आक्रमणकारियों को कुचल देते हैं।</verse>
				<verse number="6">मुझे अपने धनुष पर विश्‍वास नहीं है- और न मेरी तलवार ही मुझे बचा सकती है।</verse>
				<verse number="7">तूने हमें हमारे शत्रुओं से बचाया है- जो हमसे घृणा करते थे, तूने उन्‍हें लज्‍जित किया है।</verse>
				<verse number="8">हम निरन्‍तर तुझ-परमेश्‍वर पर गर्व करते हैं, हम तेरे नाम की स्‍तुति सदा करते रहेंगे। सेलाह</verse>
				<verse number="9">अब तूने हमें त्‍याग दिया, और हमें नीचा दिखाया। तू हमारी सेना के साथ नहीं गया।</verse>
				<verse number="10">तूने हमें विवश किया कि हम अपने बैरी को पीठ दिखाएं- जो हमसे घृणा करते थे, उन्‍होंने हमें लूट लिया।</verse>
				<verse number="11">तूने हमें आहार बनने के लिए भेड़ जैसा सौंप दिया; हमें अनेक राष्‍ट्रों में बिखेर दिया।</verse>
				<verse number="12">तूने अपने निज लोगों को सस्‍ते भाव में बेच दिया; तूने उनके मूल्‍य से लाभ नहीं कमाया।</verse>
				<verse number="13">तूने हमें अपने पड़ोसियों की निन्‍दा का पात्र बनाया, हमारे चारों ओर के लोगों की दृष्‍टि में उपहास और तिरस्‍कार का पात्र!</verse>
				<verse number="14">तूने हमें राष्‍ट्रों में ‘कहावत’ बना दिया; कौमें सिर हिला-हिला कर हम पर हंसती हैं।</verse>
				<verse number="15">मेरा अपमान निरन्‍तर मेरे सामने रहता है; लज्‍जा ने मेरे मुख को ढांप लिया है,</verse>
				<verse number="16">तिरस्‍कार करनेवालों और निन्‍दकों की वाणी के कारण; शत्रु और प्रतिशोधियों की उपस्‍थिति के कारण।</verse>
				<verse number="17">यह सब हम पर बीता, फिर भी हमने तुझ को विस्‍मृत नहीं किया; तेरे विधान के प्रति विश्‍वासघात नहीं किया।</verse>
				<verse number="18">हमारा हृदय तुझसे विमुख नहीं हुआ; हमारे पैर तेरे मार्ग से नहीं मुड़े।</verse>
				<verse number="19">अन्‍यथा तूने हमें खण्‍डहर बना दिया होता, तूने मृत्‍यु की छाया में हमें आच्‍छादित किया होता।</verse>
				<verse number="20">यदि हमने अपने परमेश्‍वर का नाम विस्‍मृत किया होता, और पराये देवता की ओर हाथ फैलाया होता,</verse>
				<verse number="21">तो क्‍या परमेश्‍वर ने इसका पता नहीं लगा लिया होता? वह हृदय के भेदों को जानता है।</verse>
				<verse number="22">पर नहीं! हम तो तेरे कारण निरन्‍तर मौत के घाट उतारे जाते हैं; हमें वध होनेवाली भेड़ जैसा समझा गया।</verse>
				<verse number="23">जाग स्‍वामी! तू क्‍यों सो रहा है? उठ! सदा के लिए हमें न त्‍याग।</verse>
				<verse number="24">तू अपना मुख क्‍यों छिपा रहा है? क्‍या तूने हमारी पीड़ा और कष्‍ट को भुला दिया है?</verse>
				<verse number="25">हमारे प्राण धूल में मिल गए हैं, और पेट भूमि से चिपक गया है।</verse>
				<verse number="26">उठ, और हमारी सहायता कर; अपनी करुणा के कारण हमारा उद्धार कर।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="45">
				<verse number="1">मेरे हृदय में सुन्‍दर भाव उमड़ रहे हैं − मैं राजा के लिए गीत गाऊंगा; मेरी जीभ निपुण लेखक की लेखनी है।</verse>
				<verse number="2">आप पुरुषों में सर्वसुन्‍दर हैं। आपके ओंठों से माधुर्य टपकता है। अत: परमेश्‍वर ने युग-युगांत आपको आशिष दी है।</verse>
				<verse number="3">ओ परम वीर! यश और प्रताप से अपनी तलवार कमर पर धारण कीजिए।</verse>
				<verse number="4">आपके यश की समृद्धि हो। सत्‍य और न्‍याय की रक्षा के लिए आप सवार होइए। आपका दाहिना हाथ आपको आतंकपूर्ण कार्यों के लिए प्रेरित करे।</verse>
				<verse number="5">आपके बाण तीक्ष्ण हैं, वे आपके शत्रुओं के हृदय को बेधते हैं, कौमें आपके चरणों पर गिर पड़ी हैं।</verse>
				<verse number="6">आपका सिंहासन युग-युगांत स्‍थिर है, जो परमेश्‍वर ने आप को दिया है। आपका राजदण्‍ड न्‍याय का राजदण्‍ड है।</verse>
				<verse number="7">आप धार्मिकता से प्रेम करते हैं और दुराचार से घृणा। इसलिए परमेश्‍वर ने, आपके परमेश्‍वर ने, आपके साथियों से आपको पृथक कर, हर्ष के तेल से आपका अभिषेक किया है।</verse>
				<verse number="8">आपके वस्‍त्र गंधरस, अगर और तेजपात से सुगंधित हैं। हाथी-दांत के महलों में संगीत आपको आनन्‍दित करता है।</verse>
				<verse number="9">राजकन्‍याएं आपकी सम्‍मानित महिलाओं में हैं; आपकी दाहिनी ओर रानी, ओपीर के कुन्‍दन से सजी हुई बैठी है।</verse>
				<verse number="10">ओ राजकन्‍या! सुन, विचार कर और ध्‍यान दे; अपनी जाति और मायके को भूल जा।</verse>
				<verse number="11">तब राजा तेरे रूप की कामना करेंगे। वह तेरे स्‍वामी हैं−तू उनके सामने सिर झुका।</verse>
				<verse number="12">ओ सोर देश की राजकन्‍या! प्रजा के सम्‍पत्तिशाली लोग, उपहार द्वारा तेरी अनुकंपा प्राप्‍त करेंगे।</verse>
				<verse number="13">राजकन्‍या ने अंत:पुर में सोलह सिंगार किया है− उनके वस्‍त्रों पर सोने की कढ़ाई है;</verse>
				<verse number="14">वह रंगीन वस्‍त्रों में, महाराज, आपके पास पहुंचाई गई। उसकी कुमारी सहेलियां उसके पीछे-पीछे आपके निकट लाई गईं।</verse>
				<verse number="15">उन्‍हें आनन्‍द और प्रसन्नता से पहुंचाया गया; उन्‍होंने राज महल में प्रवेश किया।</verse>
				<verse number="16">आपके पूर्वजों के स्‍थान पर आपके पुत्र शासक होंगे; आप उनको समस्‍त पृथ्‍वी पर सामन्‍त नियुक्‍त करेंगे।</verse>
				<verse number="17">मैं आपके नाम को समस्‍त पीढ़ियों में स्‍मरणीय बनाऊंगा; जातियां युग-युगांत आपकी स्‍तुति करती रहेंगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="46">
				<verse number="1">परमेश्‍वर हमारा गढ़ और शक्‍ति है; वह संकट में उपलब्‍ध महा सहायक है।</verse>
				<verse number="2">इसलिए हम नहीं डरेंगे, चाहे पृथ्‍वी उलट जाए- चाहे पर्वत सागर के पेट में डूब जाएं;</verse>
				<verse number="3">चाहे समुद्र-जल गरजे और उफने और पर्वत उसकी उत्तेजना से कांप उठें! सेलाह</verse>
				<verse number="4">एक सरिता है जिसकी जल-धाराएं परमेश्‍वर के नगर को, सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के पवित्र निवास स्‍थान को, हर्षित करती हैं।</verse>
				<verse number="5">परमेश्‍वर नगर के मध्‍य में है, नगर टलेगा नहीं; परमेश्‍वर पौ फटते ही उसकी सहायता करेगा।</verse>
				<verse number="6">राष्‍ट्र क्रोध करते हैं, राज्‍य विचलित होते हैं; किन्‍तु परमेश्‍वर के शब्‍द बोलते ही पृथ्‍वी पिघल जाती है।</verse>
				<verse number="7">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु हमारे साथ है; याकूब का परमेश्‍वर हमारा गढ़ है। सेलाह</verse>
				<verse number="8">आओ, प्रभु के महाकर्म देखो; उसने पृथ्‍वी पर कैसा विस्‍मय उत्‍पन्न किया है।</verse>
				<verse number="9">वह पृथ्‍वी की सीमा तक युद्धबन्‍दी करता है; वह धनुष को तोड़ता और भाले को टुकड़े- टुकड़े करता है; वह रथों को अग्‍नि से भस्‍म करता है।</verse>
				<verse number="10">“शान्‍त हो, और जान लो कि मैं ही परमेश्‍वर हूँ। मैं राष्‍ट्रों में सर्वोच्‍च हूँ; मैं पृथ्‍वी पर सर्वोच्‍च हूँ।”</verse>
				<verse number="11">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु हमारे साथ है; याकूब का परमेश्‍वर हमारा गढ़ है। सेलाह</verse>
			</chapter>
			<chapter number="47">
				<verse number="1">हे सब जातियों, आनन्‍द से ताली बजाओ! ऊंचे स्‍वर में परमेश्‍वर का जयजयकार करो!</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि प्रभु, सर्वोच्‍च परमेश्‍वर भय योग्‍य है; वह समस्‍त पृथ्‍वी का महान राजा है।</verse>
				<verse number="3">उसने जातियों को हमारे अधीन और राष्‍ट्रों को हमारें चरणों-तले किया है।</verse>
				<verse number="4">उसने हमारे लिए पैतृक भूमि को, “याकूब की शोभा” को चुना है; वह इस्राएल से प्रेम करता है। सेलाह</verse>
				<verse number="5">भक्‍तों के जयजयकार के समय, तुरही की ध्‍वनि के समय प्रभु परमेश्‍वर ऊपर गया!</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर की स्‍तुति गाओ, स्‍तुति गाओ! हमारे राजा की स्‍तुति गाओ, स्‍तुति गाओ!</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर समस्‍त पृथ्‍वी का राजा है; विशेष गीतों के साथ स्‍तुति गाओ!</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर समस्‍त राज्‍यों पर राज्‍य करता है; परमेश्‍वर अपने पवित्र सिंहासन पर विराजता है।</verse>
				<verse number="9">अब्राहम के परमेश्‍वर की प्रजा बनने के लिए जाति-जाति के सामन्‍त एकत्र हुए हैं। क्‍योंकि पृथ्‍वी की ढालें परमेश्‍वर की हैं; वह अत्‍यन्‍त उन्नत हुआ है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="48">
				<verse number="1">प्रभु महान है − हमारा परमेश्‍वर अपने नगर में अत्‍यन्‍त प्रशंसनीय है।</verse>
				<verse number="2">उसका पवित्र पर्वत, जिसकी उठान सुन्‍दर है, समस्‍त पृथ्‍वी के हर्ष का कारण है। सियोन पर्वत श्रेष्‍ठ पर्वत है, और वह राजाधिराज का नगर है।</verse>
				<verse number="3">उसके किलों में परमेश्‍वर ने स्‍वयं को सुदृढ़ सिद्ध किया है।</verse>
				<verse number="4">देखो राजा एकत्र हुए; उन्‍होंने एक-साथ नगर पर आक्रमण किया।</verse>
				<verse number="5">पर वे उसे देखकर चकित रह गए; वे आतंकित हो तुरन्‍त पलायन कर गए।</verse>
				<verse number="6">वहाँ भय ने उन्‍हें जकड़ लिया; उन्‍हें गर्भवती स्‍त्री के समान पीड़ा होने लगी।</verse>
				<verse number="7">वे तर्शीश के जलयानों के समान हैं, जिनको पूर्वी पवन छिन्न-भिन्न कर देता है।</verse>
				<verse number="8">जैसे हमने सुना था वैसा हमने देखा- स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के नगर में, अपने परमेश्‍वर के नगर में। परमेश्‍वर उसको सदा सुरक्षित रखता है। सेलाह</verse>
				<verse number="9">हे परमेश्‍वर, हमने तेरी करुणा का ध्‍यान तेरे भवन के मध्‍य किया है।</verse>
				<verse number="10">हे परमेश्‍वर, तेरे नाम के सदृश तेरी स्‍तुति भी जगत के सीमान्‍तों तक होती है। तेरा दाहिना हाथ सदा विजय प्रदान करता है।</verse>
				<verse number="11">सियोन पर्वत आनन्‍द मनाए। तेरे न्‍याय के कारण यहूदा प्रदेश के नगर हर्षित हों।</verse>
				<verse number="12">सियोन के चारों ओर जाओ, उसकी परिक्रमा करो- उसकी मीनारों की गणना करो।</verse>
				<verse number="13">उसके परकोटों पर ध्‍यान दो। उसके गढ़ों में विचरण करो, जिससे तुम आगमी पीढ़ी को यह बता सको:</verse>
				<verse number="14">यही परमेश्‍वर है, यह युग-युगान्‍त हमारा परमेश्‍वर है। मृत्‍यु में भी वह हमारा नेतृत्‍व करेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="49">
				<verse number="1">हे सब जातियो, यह सुनो! हे संसार के निवासियों,</verse>
				<verse number="2">कुलीन और अकुलीन, धनी और निर्धन, तुम सब ध्‍यान दो!</verse>
				<verse number="3">मेरा मुंह ज्ञान की बातें उच्‍चारेगा; मेरे हृदय का चिन्‍तन समझ से पूर्ण होगा।</verse>
				<verse number="4">मैं नीति के वचन पर कान दूंगा- मैं गाते-बजाते अपनी पहेली बूझ लूंगा।</verse>
				<verse number="5">क्‍यों मैं संकटकाल में डरूं? जब मैं अपने विरोधियों के अत्‍याचार से घिर जाऊं,</verse>
				<verse number="6">जो अपनी सम्‍पत्ति पर भरोसा रखते हैं, और अपने अपार धन पर अहंकार करते हैं, तब क्‍यों मैं भयभीत होऊं?</verse>
				<verse number="7">निस्‍सन्‍देह मनुष्‍य स्‍वयं को छुड़ा नहीं सकता; वह परमेश्‍वर को अपने प्राण का मूल्‍य चुका नहीं सकता।</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि उसके प्राण के उद्धार का मूल्‍य बहुत अधिक है, यह कभी पर्याप्‍त नहीं हो सकता।</verse>
				<verse number="9">तब वह कैसे सदा जीवित रह सकता है? कैसे वह कबर के दर्शन कभी नहीं करेगा?</verse>
				<verse number="10">मनुष्‍य देखता है कि बुद्धिमान भी मरते हैं; मूर्ख और मूढ़ दोनों मरकर अपना धन दूसरों के लिए छोड़ जाते हैं।</verse>
				<verse number="11">उनकी कबर ही उनका स्‍थायी घर है। वह पीढ़ी-दर-पीढ़ी के लिए उनका निवास- स्‍थान है, चाहे वे अपनी भूमि-क्षेत्रों को अपने नाम से संबोधित करें।</verse>
				<verse number="12">मनुष्‍य ऐश्‍वर्य में सदा नहीं रह सकता है; वह नाशवान पशु के समान है।</verse>
				<verse number="13">यह उनकी नियति है जो झूठा भरोसा करते हैं। यह उनका अन्‍त है जो अपने अंश में मगन रहते हैं। सेलाह</verse>
				<verse number="14">उन्‍हें भेड़ों के सदृश मृतक-लोक के लिए रखा गया है। मृत्‍यु उनको चराने वाला चरवाहा होगी; वे सीधे कबर में जाएंगे; उनकी देह सड़ जाएगी! मृतक-लोक ही उनका निवास-स्‍थान होगा।</verse>
				<verse number="15">किन्‍तु परमेश्‍वर मेरे प्राण को बचाएगा, वह निस्‍सन्‍देह अधोलोक की शक्‍ति से मुझे मुक्‍त करेगा; वह मुझे ग्रहण करेगा। सेलाह</verse>
				<verse number="16">यदि कोई व्यक्‍ति धनवान हो जाए, यदि उसके घर का वैभव बढ़ जाए, तो मत डरना।</verse>
				<verse number="17">जब वह मरेगा, तब अपने साथ कुछ भी नहीं ले जा सकेगा; उसका वैभव उसके पीछे नहीं जाएगा।</verse>
				<verse number="18">यद्यपि वह अपने जीवनकाल में स्‍वयं को सुखी मानता है; यद्यपि लोग उसकी प्रशंसा करते हैं, कि वह जीवन में सफल हुआ है;</verse>
				<verse number="19">तोभी वह अपने मृत पूर्वजों की पीढ़ी में जा मिलेगा जो प्रकाश को कभी नहीं देखेंगे।</verse>
				<verse number="20">मनुष्‍य ऐश्‍वर्य में रहे, और समझ न रखे तो वह नाशमान पशु के समान है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="50">
				<verse number="1">सर्वशक्‍तिमान प्रभु परमेश्‍वर ने यह कहा है- उसने उदयाचल से अस्‍ताचल तक पृथ्‍वी को बुलाया है।</verse>
				<verse number="2">साकार सौन्‍दर्य-सियोन से परमेश्‍वर प्रकाशमान हुआ।</verse>
				<verse number="3">हमारा परमेश्‍वर आता है; वह शान्‍त नहीं रह सकता; उसके समक्ष भस्‍मकारी अग्‍नि है और उसके चारों ओर प्रचंड आंधी।</verse>
				<verse number="4">वह आकाश और पृथ्‍वी को बुलाता है जिससे वह अपने निज लोगों का न्‍याय करे;</verse>
				<verse number="5">“मेरे भक्‍तों को मेरे निकट एकत्र करो; जिन्‍होंने बलि चढ़ाकर मुझसे विधान स्‍थापित किया है।”</verse>
				<verse number="6">आकाश परमेश्‍वर की धार्मिकता को घोषित करता है; क्‍योंकि परमेश्‍वर स्‍वयं न्‍यायधीश है। सेलाह</verse>
				<verse number="7">“ओ मेरे निज लोगो! सुनो, मैं तुमसे बात करूंगा; ओ इस्राएली प्रजा, मैं तेरे विरुद्ध साक्षी दूंगा। मैं परमेश्‍वर, तेरा परमेश्‍वर हूँ।</verse>
				<verse number="8">मैं तेरी भिन्न-भिन्न बलि के लिए तेरी भत्‍र्सना नहीं करता; तेरी अग्‍निबलि तो मेरे समक्ष निरन्‍तर विद्यमान है।</verse>
				<verse number="9">अब मैं तेर घर से बैल, और तेरी पशुशाला से बकरे स्‍वीकार नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि वन का प्रत्‍येक प्राणी, हजारों पर्वतों के पशु मेरे ही हैं।</verse>
				<verse number="11">आकाश के समस्‍त पक्षियों को मैं जानता हूँ; भूमि का ‘पशु धन’ मेरा ही है।</verse>
				<verse number="12">“यदि मैं भूखा होता तो तुझ से नहीं कहता; क्‍योंकि संसार और उसकी परिपूर्णता मेरी ही है।</verse>
				<verse number="13">क्‍या मैं बैल का मांस खाता हूँ, और बकरे का रक्‍त पीता हूँ?</verse>
				<verse number="14">मुझे-अपने परमेश्‍वर को ‘स्‍तुति बलि’ चढ़ा; और सर्वोच्‍च प्रभु के लिए अपने व्रत पूर्ण कर।</verse>
				<verse number="15">संकटकाल में मुझे पुकार। मैं तुझे मुक्‍त करूंगा, और तू मेरी महिमा करेगा।”</verse>
				<verse number="16">पर परमेश्‍वर दुर्जन से यह कहता है: “तुझे मेरी संविधि का पाठ करने और अपने मुंह पर मेरा विधान लाने का अधिकार नहीं।</verse>
				<verse number="17">तू अनुशासन से घृणा करता, और मेरे वचनों को त्‍याग देता है।</verse>
				<verse number="18">यदि तू चोर को देखता है, तो उसका साथी बन जाता है। व्‍यभिचारियों के साथ तेरा संपर्क है;</verse>
				<verse number="19">तूने अपना मुंह बुराई को सौंप दिया है; तेरी जीभ छल की बातें गढ़ती है।</verse>
				<verse number="20">तू बैठकर अपने भाई-बहिन के विरुद्ध बोलता है; तू अपने सगे भाई-बहिन की निन्‍दा करता है।</verse>
				<verse number="21">ये काम तूने किए, पर मैं चुप रहा; तूने सोचा कि मैं तेरे जैसा हूँ। पर अब मैं तेरी भत्‍र्सना करता हूँ− और तेरी आंखों के सामने अभियोग सिद्ध करता हूँ।</verse>
				<verse number="22">ओ परमेश्‍वर को भूलने वालो! इस बात को समझो− ऐसा न हो कि मैं तुम्‍हें सिंह के समान विदीर्ण करूं, और तुम्‍हें मुक्‍त करने वाला कोई न हो।</verse>
				<verse number="23">जो मुझे ‘स्‍तुति-बलि’ चढ़ाता है, वह मेरी महिमा करता है; जो अपना आचारण निर्दोष रखता है, उसे मैं−परमेश्‍वर, अपने उद्धार के दर्शन कराऊंगा।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="51">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, तू करुणामय है; मुझ पर कृपा कर। मेरे अपराधों को मिटा दे, क्‍योंकि तेरा अनुग्रह असीम है।</verse>
				<verse number="2">मेरे अधर्म से मुझे पूर्णत: धो, मेरे पाप से मुझे शुद्ध कर।</verse>
				<verse number="3">मैं अपने अपराधों को जानता हूँ; मेरा पाप निरन्‍तर मेरे समक्ष रहता है।</verse>
				<verse number="4">तेरे विरुद्ध, तेरे ही विरुद्ध मैंने पाप किया है। और वही किया जो तेरी दृष्‍टि में बुरा है। इसलिए तू अपने निर्णय में निर्दोष, और न्‍याय में निष्‍पक्ष है।</verse>
				<verse number="5">मैं अधर्म में उत्‍पन्न हुआ था; और पाप में मेरी मां ने मुझे गर्भ में धारण किया था।</verse>
				<verse number="6">तू अंत:करण की सच्‍चाई से प्रसन्न होता है; अत: मेरे हृदय को ज्ञान की बातें सिखा।</verse>
				<verse number="7">जूफा की डाली से मुझे शुद्ध कर; तब मैं पवित्र हो जाऊंगा। मुझे धो तो मैं हिम से अधिक श्वेत बनूंगा।</verse>
				<verse number="8">मुझे हर्ष और आनन्‍द का सन्‍देश सुना जिससे मेरी हड्डियां जिन्‍हें तूने चूर-चूर कर दिया है, प्रफुल्‍लित हो सकें।</verse>
				<verse number="9">अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले; तू मेरे समस्‍त अधर्म को मिटा दे।</verse>
				<verse number="10">हे परमेश्‍वर, मुझ में शुद्ध हृदय उत्‍पन्न कर। तू मेरे भीतर नई और स्‍थिर आत्‍मा निर्मित कर।</verse>
				<verse number="11">मुझे अपनी उपस्‍थिति से दूर न कर, तू अपना पवित्र आत्‍मा मुझसे वापस न ले।</verse>
				<verse number="12">अपने उद्धार का हर्ष मुझे लौटा दे; उदार आत्‍मा से मुझे सहारा दे।</verse>
				<verse number="13">तब मैं अपराधियों को तेरे मार्ग सिखाऊंगा, और पापी तेरी ओर लौटेंगे।</verse>
				<verse number="14">हे परमेश्‍वर, मेरे उद्धार के परमेश्‍वर, मुझे रक्‍तपात के दोष से मुक्‍त कर, तब मैं अपने मुंह से तेरी धार्मिकता का जयजयकार करूंगा।</verse>
				<verse number="15">हे स्‍वामी, मेरे ओंठों को खोल; तब मेरा मुंह तेरी स्‍तुति करेगा।</verse>
				<verse number="16">तू बलि से प्रसन्न नहीं होता; अन्‍यथा मैं बलि चढ़ाता; तू अग्‍निबलि की इच्‍छा नहीं करता।</verse>
				<verse number="17">विदीर्ण आत्‍मा की बलि परमेश्‍वर को प्रिय है, हे परमेश्‍वर, तू विदीर्ण और भग्‍न हृदय की उपेक्षा नहीं करता।</verse>
				<verse number="18">कृपया तू सियोन की भलाई कर; तू यरूशलेम नगर का परकोटा बना दे।</verse>
				<verse number="19">तब तू विधि-सम्‍मत बलिदानों से, अग्‍निबलि और पूर्ण अग्‍निबलि से प्रसन्न होगा। तब लोग तेरी वेदी पर सांड़ों को चढ़ाएंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="52">
				<verse number="1">अरे अत्‍याचारी, क्‍यों तू अपने कुकर्मों पर अहंकार करता है? परमेश्‍वर की करुणा सदा बनी रहती है।</verse>
				<verse number="2">सान चढ़ी छुरी के समान, छल-कपट में निरन्‍तर कार्यरत तेरी जीभ विनाश के षड्‍यन्‍त्र रचती है।</verse>
				<verse number="3">तुझे भलाई से अधिक बुराई, सच बोलने की अपेक्षा झूठ प्रिय है। सेलाह</verse>
				<verse number="4">अरी कपटी जीभ! तू सब विनाशकारी बातों को प्‍यार करती है।</verse>
				<verse number="5">अरे अत्‍याचारी, परमेश्‍वर तुझे सदा के लिए धूल में मिला देगा, वह तुझे पकड़ कर तेरे निवास-स्‍थान से निकाल देगा; वह तुझे जीव-लोक से उखाड़ देगा। सेलाह</verse>
				<verse number="6">धार्मिक यह देखकर भयभीत होंगे, वे उसका उपहास करेंगे। वे यह कहेंगे:</verse>
				<verse number="7">“देखो, उस शक्‍तिमान को, जिसने परमेश्‍वर को अपना गढ़ नहीं बनाया, वरन् जिसने अपने धन-वैभव की प्रचुरता पर भरोसा किया, और अपनी धन-सम्‍पत्ति को अपना गढ़ माना।”</verse>
				<verse number="8">पर मैं परमेश्‍वर के घर मे हरे-भरे जैतून वृक्ष के सदृश हूँ; मैं परमेश्‍वर की करुणा पर सदा भरोसा करता हूँ।</verse>
				<verse number="9">हे परमेश्‍वर, मैं सदा-सर्वदा तेरी स्‍तुति करता रहूंगा; क्‍योंकि तूने यह कार्य किया है। मैं तेरे नाम का यशोगान तेरे भक्‍तों के सम्‍मुख करूंगा; क्‍योंकि तेरा नाम उत्तम है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="53">
				<verse number="1">मूर्ख अपने हृदय में यह कहते हैं: “परमेश्‍वर है ही नहीं।” वे भ्रष्‍ट हो गए हैं, वे अन्‍याय के घृणास्‍पद कार्य करते हैं; ऐसा कोई भी नहीं, जो भलाई करता है।</verse>
				<verse number="2">परमेश्‍वर स्‍वर्ग से मनुष्‍यों पर दृष्‍टिपात करता है, यह देखने के लिए कि क्‍या कोई ऐसा मनुष्‍य है जो समझ से काम करता है, जो परमेश्‍वर को खोजता है?</verse>
				<verse number="3">सब मनुष्‍य मार्ग से हट गए हैं; सब एक-जैसे भ्रष्‍ट हो गए हैं; ऐसा कोई भी नहीं जो भलाई करता है। नहीं, एक भी नहीं।</verse>
				<verse number="4">क्‍या कुकर्मी नहीं समझते, मेरे लोगों का खून चूसने वाले कुकर्मी, क्‍या वे बिल्‍कुल नासमझ हैं? वे मुझ-परमेश्‍वर की आराधना नहीं करते।</verse>
				<verse number="5">जहां आतंक था ही नहीं वहां वे अत्‍यन्‍त आतंकित हो उठे! परमेश्‍वर ने उनकी अस्‍थियों को चूर-चूर कर दिया, उन्‍होंने तेरे विरुद्ध घेरा डाला था। तूने उन्‍हें लज्‍जित किया; क्‍योंकि परमेश्‍वर ने उन्‍हें त्‍याग दिया था।</verse>
				<verse number="6">भला हो कि सियोन से इस्राएल का उद्धार प्रकट हो! जब परमेश्‍वर अपने निज लोगों को समृद्धि पुन: प्रदान करेगा तब याकूब आनन्‍द मनाएगा और इस्राएल हर्षित होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="54">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, अपने नाम के द्वारा मुझे बचा; तू अपने बल से मुझे निर्दोष सिद्ध कर।</verse>
				<verse number="2">हे परमेश्‍वर, मेरी प्रार्थना सुन; मेरे मुंह के शब्‍दों पर ध्‍यान दे।</verse>
				<verse number="3">विदेशी मेरे विरुद्ध खड़े हुए हैं; आतंकवादी मेरे प्राण के पीछे पड़े हैं; वे परमेश्‍वर को अपने सम्‍मुख नहीं रखते हैं। सेलाह</verse>
				<verse number="4">देखो, परमेश्‍वर मेरा सहायक है; स्‍वामी मेरे प्राण का आधार है।</verse>
				<verse number="5">वह मेरे शत्रुओं का प्रतिकार बुराई से करेगा; प्रभु, तू अपनी सच्‍चाई से उनको नष्‍ट कर दे!</verse>
				<verse number="6">मैं तुझ को स्‍वेच्‍छा से बलि चढ़ाऊंगा; प्रभु, मैं तेरे नाम की सराहना करूंगा− क्‍योंकि वह उत्तम है।</verse>
				<verse number="7">तूने प्रत्‍येक संकट से मुझे मुक्‍त किया, और मैं ने अपने शत्रुओं पर विजयपूर्ण दृष्‍टि डाली।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="55">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, मेरी प्रार्थना पर कान दे; मेरी विनती को अस्‍वीकार न कर।</verse>
				<verse number="2">मेरी ओर ध्‍यान दे, मुझे उत्तर दे; मैं अपनी विपत्तियों से व्‍यथित हो विलाप करता हूँ।</verse>
				<verse number="3">शत्रु की धमकी और दुष्‍ट के दमन के कारण मैं व्‍याकुल रहता हूँ। वे मुझ पर विपत्ति ढाहते हैं, और क्रोध में मेरे प्रति शत्रुभाव रखते हैं।</verse>
				<verse number="4">मेरे भीतर मेरा हृदय व्‍यथित है; मृत्‍यु का आतंक मुझ पर छा गया है।</verse>
				<verse number="5">कंपन और भय मुझ में समा गये हैं, और आतंक ने मुझे वश में कर लिया है।</verse>
				<verse number="6">मैंने कहा, “भला होता कि मेरे कपोत-सदृश पंख होते; और मैं उड़ जाता और शान्‍ति पाता।</verse>
				<verse number="7">अहा! मैं दूर उड़ जाता और निर्जन प्रदेश में निवास करता। सेलाह</verse>
				<verse number="8">आंधी और अंधड़ से बचने के लिए मैं सुरक्षित स्‍थान में पहुंचने की शीघ्रता करता।”</verse>
				<verse number="9">स्‍वामी, उनके प्रयत्‍नों को विफल कर; उनकी जीभ को काट दे; मैंने नगर में हिंसा और कलह देखे हैं।</verse>
				<verse number="10">वे दिन-रात उसके परकोटे पर चढ़कर परिक्रमा करते हैं; उसके मध्‍य अनिष्‍ट और कष्‍ट हैं;</verse>
				<verse number="11">उसके बीच विनाश है; अत्‍याचार और छल-कपट चौक से दूर नहीं होते।</verse>
				<verse number="12">शत्रु ने मेरी निन्‍दा नहीं की है; अन्‍यथा मैं सह जाता; और न मुझ से घृणा करनेवाले ने मेरे विरुद्ध शक्‍ति-प्रदर्शन किया; अन्‍यथा मैं उससे छिप जाता।</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु वह तो तू था− मेरा समकक्ष, मेरा साथी, मेरा परम मित्र!</verse>
				<verse number="14">हम परस्‍पर मधुर वार्तालाप करते थे; हम आराधकों के झुंड में परमेश्‍वर के घर जाते थे।</verse>
				<verse number="15">विनाश उन पर छा जाए; वे जीवित ही मृतक-लोक को चले जाएं; क्‍योंकि बुराई उनके घर में, उनके मध्‍य में है।</verse>
				<verse number="16">मैं परमेश्‍वर को पुकारता हूँ; प्रभु ही मुझे बचाएगा।</verse>
				<verse number="17">मैं संध्‍या, प्रात: और दोपहर में दु:ख के उद्गार प्रकट करता, और रोता हूँ; वह मेरी आवाज सुनेगा।</verse>
				<verse number="18">युद्ध में प्रभु मेरी रक्षा करेगा; जब मेरे विरुद्ध अनेक शत्रु खड़े होंगे, वह मेरे प्राणों का उद्धार करेगा।</verse>
				<verse number="19">परमेश्‍वर सनातन काल से सिंहासन पर विराजमान है, मेरी प्रार्थना सुनकर वह उन्‍हें उत्तर देगा। सेलाह क्‍योंकि उन लोगों का न हृदय-परिवर्तन होता है और न वे परमेश्‍वर से डरते हैं।</verse>
				<verse number="20">मेरे साथी ने अपने ही मित्रों के विरुद्ध हाथ उठाया; उसने अपने समझौते पर आघात किया।</verse>
				<verse number="21">उसके मुंह की बातें मक्‍खन से अधिक चिकनी थीं, पर उसके हृदय में द्वेष था। उसके शब्‍द तेल की अपेक्षा कोमल थे; फिर भी वे नंगी तलवार थे।</verse>
				<verse number="22">अपना भार प्रभु पर डाल दो; वह तुम्‍हें सहारा देगा; वह धार्मिक मनुष्‍य को कभी विचलित न होने देगा!</verse>
				<verse number="23">परमेश्‍वर, तू उन्‍हें विनाश के गर्त्त में डालेगा; रक्‍त-पिपासु और कपटी मनुष्‍य आधी आयु भी व्‍यतीत न कर पाएंगे। पर मैं तुझ पर ही भरोसा करूंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="56">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, मुझ पर कृपा कर, क्‍योंकि मनुष्‍य मुझे कुचलते हैं; सैनिक दिन भर मुझे सताते हैं;</verse>
				<verse number="2">मेरे शत्रु दिन भर मुझे कुचलते हैं; घमण्‍ड से भर कर मुझ से लड़ने वाले बहुत हैं।</verse>
				<verse number="3">जिस समय मैं भयभीत होता हूं, तुझ पर ही मैं भरोसा करता हूँ।</verse>
				<verse number="4">परमेश्‍वर पर, जिसके वचन की मैं प्रशंसा करता हूं, परमेश्‍वर पर मैं भरोसा करता हूं, मैं नहीं डरूंगा; मनुष्‍य मेरा क्‍या कर सकता है?</verse>
				<verse number="5">शत्रु निरन्‍तर मेरे कार्यों में अड़ंगा लगाते हैं; उनके समस्‍त विचार मेरे विरुद्ध बुराई के लिए हैं।</verse>
				<verse number="6">वे परस्‍पर एकत्र हो घात लगाते हैं, वे मेरे पग-पग के प्रति सचेत रहते हैं, मानो वे मेरे प्राण के लिए ठहरे हैं।</verse>
				<verse number="7">क्‍या वे बुराई करके भी बच निकलेंगे? हे परमेश्‍वर, क्रोध से उनको नीचे गिरा दे।</verse>
				<verse number="8">तूने मेरे मारे-मारे फिरने का विवरण रखा है; हे परमेश्‍वर, मेरे आंसुओं को अपने पात्र में रखना। निस्‍सन्‍देह वे तेरी पुस्‍तक में लिखे हुए हैं।</verse>
				<verse number="9">जिस दिन मैं तुझ को पुकारूंगा, मेरे शत्रु तत्‍काल पीठ दिखाएंगे; मैं यह जानता हूँ कि परमेश्‍वर मेरे पक्ष में है।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर पर, जिसके वचन की मैं प्रशंसा करता हूँ; प्रभु पर, जिसके वचन की मैं प्रशंसा करता हूँ;</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर पर मैं भरोसा करता हूँ; मैं नहीं डरूंगा। मनुष्‍य मेरा क्‍या कर सकता है?</verse>
				<verse number="12">हे परमेश्‍वर, तेरे प्रति अपने व्रतों का दायित्‍व मुझ पर है; मैं तुझ को स्‍तुति बलि चढ़ाऊंगा।</verse>
				<verse number="13">तूने मृत्‍यु से मेरे प्राण को मुक्‍त किया है। निस्‍सन्‍देह तूने मेरे पैरों को फिसलने से बचाया है, जिससे मैं जीवन-ज्‍योति में तुझ-परमेश्‍वर के सम्‍मुख चलूं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="57">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, मुझ पर कृपा कर; मुझ पर कृपा कर; क्‍योंकि मैं तेरी ही शरण में आया हूँ। जब तक विनाश की आंधी चली न जाए, मैं तेरे पंखों की छाया में रहूंगा।</verse>
				<verse number="2">मैं सर्वोच्‍च परमेश्‍वर को पुकारता हूँ; परमेश्‍वर को, जो मेरे लिए सब कुछ पूर्ण करता है।</verse>
				<verse number="3">जब मुझे कुचलनेवाला मेरी निन्‍दा करता होगा वह स्‍वर्ग से मुझे बचा लेगा; सेलाह परमेश्‍वर अपनी करुणा और सत्‍य भेजेगा।</verse>
				<verse number="4">मेरा प्राण सिंहों के मध्‍य है; मैं धधकती ज्‍वाला में सोता हूँ; ऐसे मनुष्‍यों के बीच जिन के दांत भाले और तीर हैं, जिनकी जीभ दुधारी तलवार है।</verse>
				<verse number="5">हे परमेश्‍वर, स्‍वर्ग पर अपनी महानता प्रकट कर, समस्‍त पृथ्‍वी पर तेरी महिमा व्‍याप्‍त हो।</verse>
				<verse number="6">शत्रुओं ने मेरे पैरों के लिए जाल फैलाया है; मैं झुक गया हूँ। उन्‍होंने मेरे सम्‍मुख एक गड्ढा खोदा है; पर वे स्‍वयं उसमें गिर पड़े हैं। सेलाह</verse>
				<verse number="7">हे परमेश्‍वर, मेरा हृदय तुझ में लीन है। लीन है मेरा हृदय! मैं गीत गाऊंगा, राग बजाऊंगा।</verse>
				<verse number="8">जाग, ओ मेरे प्राण! जागो, ओ वीणा और सितार! मैं प्रभात को जगा दूंगा।</verse>
				<verse number="9">ओ स्‍वामी, मैं देश-देश में तेरी सराहना करूँगा; राष्‍ट्रों के मध्‍य मैं तेरी स्‍तुति गाऊंगा।</verse>
				<verse number="10">तेरी करुणा स्‍वर्ग तक महान है; और तेरा सत्‍य मेघों तक।</verse>
				<verse number="11">हे परमेश्‍वर, स्‍वर्ग पर अपनी महानता प्रकट कर; समस्‍त पृथ्‍वी पर तेरी महिमा व्‍याप्‍त हो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="58">
				<verse number="1">ओ प्रभुत्‍व सम्‍पन्न मनुष्‍यों! क्‍या तुम निश्‍चय ही सच्‍चाई से निर्णय करते हो? ओ अधिकार से मंडित लोगो! क्‍या तुम सत्‍यनिष्‍ठा से न्‍याय करते हो?</verse>
				<verse number="2">नहीं, तुम हृदय में अनिष्‍ट की योजनाएँ बनाते हो; देश में अपने हाथों से हिंसात्‍मक कार्यों को तौलते हो!</verse>
				<verse number="3">मां के पेट से ही दुर्जन भटक जाते हैं; झूठे व्यक्‍ति जन्‍म से ही पथ-भ्रष्‍ट होते हैं।</verse>
				<verse number="4">उनमें सर्प के विष जैसा विष है; वे बहरे नाग के समान हैं जो अपने कान बंद कर लेता है,</verse>
				<verse number="5">जिससे संपेरा का स्‍वर, निपुण जादू-टोना करनेवाले का मन्‍त्र वह सुन न सके!</verse>
				<verse number="6">हे परमेश्‍वर, उनके दांत उनके मुंह ही में तोड़ दे। हे प्रभु, तरुण सिंहों के दन्‍तमूल उखाड़ ले।</verse>
				<verse number="7">वे बहते पानी के समान विलीन हो जाएं; वे पगडण्‍डी की घास के सदृश दब कर सूख जाएं।</verse>
				<verse number="8">वे घोंघे बन जाएं, जो रेंगते समय नष्‍ट हो जाता है; वे स्‍त्री के गर्भपात के समान सूरज का प्रकाश न देख सकें।</verse>
				<verse number="9">इसके पूर्व कि कंटीली झाड़ी में कांटे उगें, परमेश्‍वर बवंडर में हरी अथवा सूखी झाड़ी को उड़ा ले जाएगा</verse>
				<verse number="10">जब धार्मिक व्यक्‍ति यह प्रतिशोध देखेगा तब वह प्रसन्न होगा; वह दुर्जन के रक्‍त में अपने पैर धोएगा।</verse>
				<verse number="11">मनुष्‍य यह कहेंगे, “निश्‍चय, धार्मिकों के लिए पुरस्‍कार है, निस्‍सन्‍देह, परमेश्‍वर है, जो पृथ्‍वी पर न्‍याय करता है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="59">
				<verse number="1">हे मेरे परमेश्‍वर, मेरे शत्रुओं से मुझे मुक्‍त कर; मेरे विरुद्ध खड़े होने वालों से मेरी रक्षा कर।</verse>
				<verse number="2">तू कुकर्मियों से मुझे मुक्‍त कर; तू रक्‍त-पिपासुओं से मेरी रक्षा कर।</verse>
				<verse number="3">वे मेरे प्राण के लिए घात लगाते हैं; शक्‍तिवान मेरे विरुद्ध एकत्र होते हैं। यद्यपि, हे प्रभु, मेरा कोई अपराध नहीं है। मैं ने कोई पाप नहीं किया है।</verse>
				<verse number="4">मेरा कोई दोष नहीं, तोभी वे धावा करते हैं; वे लड़ने को तैयार रहते हैं। मेरी पुकार पर जाग; आ, और यह देख।</verse>
				<verse number="5">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्‍वर! तू ही इस्राएल का परमेश्‍वर है। समस्‍त राष्‍ट्रों को दंड देने के लिए जाग। किसी भी विश्‍वासघाती कुकर्मी पर दया मत करना। सेलाह</verse>
				<verse number="6">वे संध्‍या को लौटते और कुत्ते के समान गुर्राते हैं; वे नगर की परिक्रमा करते हैं।</verse>
				<verse number="7">देख, वे अपने मुंह से डकार रहे हैं। उनके मुंह में तलवारें हैं; वे यह कहते हैं, “कौन सुनता है?”</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु, प्रभु, तू उन पर हंसता है; तू समस्‍त राष्‍ट्रों का उपहास करता है।</verse>
				<verse number="9">हे मेरे बल, मैं तेरी स्‍तुति गाऊंगा; परमेश्‍वर, तू ही मेरा सुदृढ़ गढ़ है।</verse>
				<verse number="10">मेरा परमेश्‍वर अपनी करुणा के साथ मुझसे मिलेगा, परमेश्‍वर की कृपा से मैं अपने शत्रुओं पर विजयपूर्ण दृष्‍टिपात करूंगा।</verse>
				<verse number="11">क्‍या तू उनका वध नहीं करेगा? ऐसा न हो कि मेरी प्रजा भूल जाए; हे स्‍वामी, हमारी ढाल! उन्‍हें अपनी सेना द्वारा छिन्न-भिन्न कर दे, उनका पतन कर दे।</verse>
				<verse number="12">उनके मुंह के पाप, उनके ओंठों के शब्‍दों के कारण वे स्‍वयं अपने अहंकार में फंस जाएं। शाप देने और झूठ बोलने के कारण</verse>
				<verse number="13">उन्‍हें क्रोध से भस्‍म कर दे; तू उन्‍हें भस्‍म कर कि वे शेष न रहें; जिससे मनुष्‍य जानें कि परमेश्‍वर पृथ्‍वी के सीमान्‍त तक इस्राएली कौम पर राज्‍य करता है। सेलाह</verse>
				<verse number="14">वे संध्‍या को लौटते और कुत्ते के समान गुर्राते हैं; वे नगर की परिक्रमा करते हैं।</verse>
				<verse number="15">वे भोजन के लिए भटकते-फिरते हैं; यदि वे तृप्‍त न हों तो गुर्राते हैं।</verse>
				<verse number="16">मैं तेरे सामर्थ्य के गीत गाऊंगा; प्रात: मैं तेरी करुणा का जयजयकार करूंगा, क्‍योंकि तू मेरे लिए सुदृढ़ गढ़ था; मेरे संकट के लिए तू शरण-स्‍थल था।</verse>
				<verse number="17">हे मेरे बल, मैं तेरी स्‍तुति गाऊंगा; क्‍योंकि, परमेश्‍वर, तू मेरा सुदृढ़ गढ़ है; परमेश्‍वर, तू मुझ पर करुणा करता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="60">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, तूने हमें त्‍याग दिया; तूने हमें छिन्न-भिन्न कर दिया; तू क्रोधित था; अब हमें पुन: स्‍थापित कर।</verse>
				<verse number="2">तूने धरती को कंपा दिया; तूने उसे फाड़ दिया; अब उसकी दरारों को भर दे; क्‍योंकि वह डगमगा रही है।</verse>
				<verse number="3">तूने अपने निज लोगों को दुर्दिन दिखाए; तूने हमें लड़खड़ाने वाली मदिरा पिलाई।</verse>
				<verse number="4">तूने अपने भक्‍तों को पलायन सूचक झण्‍डा दिया है कि वे विनाश के पूर्व भाग जाएं। सेलाह</verse>
				<verse number="5">तू अपने भुजबल से हमें बचा; हमें उत्तर दे, जिससे तेरे प्रियजन मुक्‍त किए जाएँ।</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर ने अपनी पवित्रता में यह कहा है, “मैं प्रसन्न होकर शकेम को विभाजित करूंगा; और सूक्‍कोत घाटी को नाप दूंगा;</verse>
				<verse number="7">गिलआद प्रदेश मेरा है; और मनश्‍शे प्रदेश भी मेरा है; एफ्रइम प्रदेश मेरा शिरस्‍त्राण है; यहूदा प्रदेश मेरा राजदण्‍ड है।</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु मोआब राष्‍ट्र मेरी चिलमची है; एदोम राष्‍ट्र मेरे पैर के नीचे होगा; पलिश्‍ती राष्‍ट्र पर मैं जयघोष करूंगा।</verse>
				<verse number="9">कौन मुझे सुदृढ़ नगर में पहुंचाएगा? कौन मुझे एदोम तक ले चलेगा?”</verse>
				<verse number="10">हे परमेश्‍वर, क्‍या तूने हमारा परित्‍याग नहीं किया है? हे परमेश्‍वर, तू हमारी सेना के साथ क्‍यों नहीं जाता?</verse>
				<verse number="11">शत्रु के विरुद्ध हमारी सहायता कर; क्‍योंकि मनुष्‍य की सहायता व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="12">परमेश्‍वर का साथ होने पर हम वीरता से लड़ेगे; क्‍योंकि परमेश्‍वर ही हमारे शत्रुओं को कुचलेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="61">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, मेरी पुकार सुन; मेरी प्रार्थना पर ध्‍यान दे।</verse>
				<verse number="2">जब मेरा हृदय डूबने लगता है, तब मैं पृथ्‍वी के सीमान्‍त से तुझ को पुकारता हूँ। मुझे ऊपर उठा और चट्टान पर बैठा, जो मेरी अपेक्षा ऊंची है;</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि तू मेरा शरण-स्‍थल है; शत्रु के समक्ष मेरा सुदृढ़ गढ़ है।</verse>
				<verse number="4">मैं युग-युगान्‍त तेरे शिविर में रहूँगा; मैं तेरे पंखों के आश्रय में शरण लूंगा। सेलाह</verse>
				<verse number="5">हे परमेश्‍वर, तूने मेरे व्रत स्‍वीकार किए हैं। जो तेरे नाम के भक्‍त हैं, तूने उनकी मनोकामनाएँ पूर्ण की हैं।</verse>
				<verse number="6">राजा को दीर्घायु प्रदान कर। उसकी आयु के वर्ष कई पीढ़ियों के तुल्‍य हो जाएं।</verse>
				<verse number="7">वह परमेश्‍वर के सम्‍मुख सदा सिंहासन पर रहे। तू अपनी करुणा और सच्‍चाई को नियुक्‍त कर कि वे उसकी रक्षा करें।</verse>
				<verse number="8">जैसे मैं प्रति दिन अपने व्रत पूर्ण करता हूँ, वैसे मैं निरन्‍तर तेरे नाम की स्‍तुति गाता रहूँगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="62">
				<verse number="1">मेरा प्राण शान्‍ति से परमेश्‍वर की प्रतीक्षा करता है, मेरा उद्धार उसी से है।</verse>
				<verse number="2">वही मेरा चट्टान और मेरा उद्धार है, वह मेरा गढ़ है, मैं अधिक नहीं हिलूंगा।</verse>
				<verse number="3">ओ शत्रुओ! तुम कब तक एक ही मनुष्‍य पर आक्रमण करते रहोगे कि सब उसे मार डालो, जैसे झुकी दीवार को, गिरती भीत को?</verse>
				<verse number="4">वे उसके उच्‍च स्‍थान से उसे गिराने की सम्‍मति करते हैं। वे झूठ से हर्षित होते हैं। वे मुंह से तो आशिष देते हैं, पर हृदय से शाप। सेलाह</verse>
				<verse number="5">मेरा प्राण शान्‍ति से परमेश्‍वर की प्रतीक्षा करता है, क्‍योंकि मेरी आशा उसी से है।</verse>
				<verse number="6">वही मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है; वह मेरा गढ़ है, मैं नहीं हिंलूगा।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर पर ही मेरा उद्धार और सम्‍मान आधारित है, मेरी दृढ़ चट्टान और शरण-स्‍थल परमेश्‍वर ही है।</verse>
				<verse number="8">लोगो, हर समय परमेश्‍वर पर ही भरोसा करो। उसके सम्‍मुख अपना हृदय उण्‍डेल दो, परमेश्‍वर ही हमारे लिए शरण-स्‍थल है। सेलाह</verse>
				<verse number="9">अकुलीन मनुष्‍य श्‍वास मात्र है, कुलीन केवल मिथ्‍या है; तुला पर वे ऊपर उठ जाते हैं, वे सब मिलकर सांस से भी हलके हैं।</verse>
				<verse number="10">अत्‍याचार पर भरोसा मत करो, लूट-मार से न फूलो; यदि धन-सम्‍पत्ति की वृद्धि होती है, तो उस पर हृदय मत लगाओ।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर ने एक बार कहा, मैं ने दो बार यह सुना कि सामर्थ्य परमेश्‍वर का ही है।</verse>
				<verse number="12">और स्‍वामी, करुणा भी तेरी ही है; क्‍योंकि तू मनुष्‍य को उसके कामों के अनुसार फल देता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="63">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, तू ही मेरा परमेश्‍वर है, मैं प्रभात में तेरा दर्शन करने जाऊंगा। शुष्‍क और तप्‍त भूमि पर, जहां जल नहीं है, मेरा प्राण तेरे लिए प्‍यासा है, मेरी देह तेरे लिए अभिलाषित है।</verse>
				<verse number="2">मैं पवित्र-स्‍थान में तुझ पर दृष्‍टि करता हूँ, कि तेरे सामर्थ्य और तेरी महिमा के दर्शन पाऊं।</verse>
				<verse number="3">तेरी करुणा जीवन की अपेक्षा श्रेष्‍ठ है; मेरे ओंठ तेरी प्रशंसा करेंगे।</verse>
				<verse number="4">जब तक मैं जीवित हूँ, तुझ को धन्‍य कहता रहूँगा; मैं तेरी ओर अपने हाथ फैलाऊंगा, और तेरे नाम से प्रार्थना करूंगा।</verse>
				<verse number="5">मेरा प्राण भव्‍य भोज के भोजन से तृप्‍त हुआ है; मैं आनन्‍दपूर्ण ओंठों से तेरी प्रशंसा करूंगा।</verse>
				<verse number="6">मैं अपनी शैया पर तुझ को स्‍मरण करता हूँ। और रात्रि जागरण में तेरा ही ध्‍यान करता हूँ।</verse>
				<verse number="7">तू मेरा सहायक था; मैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करता हूँ।</verse>
				<verse number="8">मेरा प्राण तुझ से जुड़ा है। तेरा दाहिना हाथ मुझे संभालता है।</verse>
				<verse number="9">जो मेरे प्राण को नष्‍ट करने की खोज में हैं, वे धरती के निचले स्‍थानों में चले जाएंगे।</verse>
				<verse number="10">वे तलवार की धार पर उछाले जाएंगे। वे गीदड़ों का आहार बनेंगे।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु राजा परमेश्‍वर में हर्षित होगा; परमेश्‍वर की शपथ लेने वाले महिमा प्राप्‍त करेंगे; पर झूठे लोगों का मुंह बन्‍द किया जाएगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="64">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, संकट में मेरी पुकार सुन, शत्रु के आतंक से मेरे जीवन की रक्षा कर।</verse>
				<verse number="2">दुर्जनों की गुप्‍त गोष्‍ठी से, कुकर्मियों के षड्‍यन्‍त्र से मुझे छिपा।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने अपनी जीभ को तलवार के समान चोखा किया है, उन्‍होंने कटु वचन-रूपी बाण संधान किया है,</verse>
				<verse number="4">कि उसको गुप्‍त स्‍थानों में निर्दोष व्यक्‍ति पर छोड़ें। वे अचानक उस पर बाण छोड़कर डरते भी नहीं हैं।</verse>
				<verse number="5">वे दुष्‍प्रयोजन को पूर्ण करने का साहस करते हैं। वे जाल बिछाने के लिए छिपकर वार्तालाप करते हैं, वे यह कहते हैं, “हमें कौन देख सकता है?”</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने दुष्‍कर्मों की योजना बनाई है उन्‍होंने सोच-समझ कर कुचक्र रचा है। मनुष्‍य का अन्‍त:करण और हृदय गहन- गंभीर है!</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर उन पर बाण छोड़ेगा; वे अचानक घायल हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="8">स्‍वयं उनकी जीभ उनका विनाश करेगी; उनको देखने वाले सब लोग सिर हिलाएंगे।</verse>
				<verse number="9">तब सब मनुष्‍य भयभीत होंगे, और परमेश्‍वर के कार्य को घोषित करेंगे, और उनके व्‍यवहार को समझेंगे।</verse>
				<verse number="10">भक्‍त प्रभु में आनन्‍दित हों, और उसकी शरण में आएं; निष्‍कपट हृदय वाले सब मनुष्‍य प्रभु की महिमा करें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="65">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, तेरे लिए हम सियोन में समुचित स्‍तुति करते हैं, तेर लिए हम अपने व्रत पूर्ण करते हैं।</verse>
				<verse number="2">हे प्रार्थना सुनने वाले! तेरे ही पास समस्‍त प्राणी आएंगे ।</verse>
				<verse number="3">अधर्म के कार्य हम पर प्रबल हो गए हैं; पर तू ही हमारे अपराधों को क्षमा करता है।</verse>
				<verse number="4">धन्‍य है वह, जिसको तू चुनता और अपने समीप आने देता है, कि वह तेरे भवन के आंगनों में निवास करे। हम तेरे गृह, तेरे पवित्र भवन के उत्तम भोजन से तृप्‍त होंगे।</verse>
				<verse number="5">हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर, तू हमें भयप्रद कार्यों द्वारा उत्तर देता है, तू हमें विजय प्रदान करता है। तू ही जगत के समस्‍त सीमान्‍तों, और दूर सागरों के निवासियों की आशा है।</verse>
				<verse number="6">तूने ही अपने बाहुबल से पर्वतों को स्‍थित किया है; तू पराक्रम से विभूषित है।</verse>
				<verse number="7">तू सागरों के कोलाहल को, उनकी लहरों की गर्जना को, जातियों के उपद्रव को शान्‍त करता है।</verse>
				<verse number="8">इसलिए जगत-सीमान्‍तों के निवासी भी, तेरे चिह्‍नों से भयभीत हो गए। तू उदयाचल और अस्‍ताचल के देशों से जयजयकार कराता है।</verse>
				<verse number="9">तूने भूमि की सुधि ली और उसे सींचा है; तू उसे बहुत उपजाऊ बनाता है। तेरी नहर जल से भरी है; तू मनुष्‍यों के लिए अनाज तैयार करता है; क्‍योंकि इसी के लिए तूने उसे तैयार किया है।</verse>
				<verse number="10">तू उसकी नालियों को जल से परिपूर्ण रखता है, उसकी कूटक को समतल करता है, उसे बौछारों से नरम बनाता है, और उसके अंकुरों को बढ़ाता है।</verse>
				<verse number="11">तू अपने मंगलमय वरदानों से वर्ष को मुकुट पहिनाता है, तेरे रथ-मार्गों के किनारे खेत लहलहाते हैं।</verse>
				<verse number="12">निर्जन प्रदेश में हरियाली फूटती है। पहाड़ियाँ हर्ष से विभूषित हैं।</verse>
				<verse number="13">चराइयां भेड़-बकरियों से मानो सजी हुई हैं। घाटियां अनाज से आच्‍छादित हैं। वे मिलकर जयजयकार करतीं, और गाती हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="66">
				<verse number="1">हे सब देशो! परमेश्‍वर का जय-जयकार करो,</verse>
				<verse number="2">उसके नाम पर महिमा का गान करो, उसके यशोगान को महिमापूर्ण बनाओ।</verse>
				<verse number="3">परमेश्‍वर से यह कहो, “तेरे कार्य कितने भयप्रद हैं। तेरे असीम बल के कारण तेरे शत्रु तेरे सन्‍मुख घुटने टेकते हैं।</verse>
				<verse number="4">समस्‍त देश तेरी आराधना करते हैं; वे तेरी स्‍तुति गाते, तेरे नाम की स्‍तुति गाते हैं।” सेलाह</verse>
				<verse number="5">आओ और परमेश्‍वर के कार्य देखो; वह मनुष्‍यों के प्रति व्‍यवहार में भयप्रद है।</verse>
				<verse number="6">उसने सागर को सूखी भूमि में बदल दिया। लोगों ने पैदल ही नदी पार की थी। वहां हम प्रभु में हर्षित हुए थे।</verse>
				<verse number="7">वह अपनी शक्‍ति से सदा शासन करता है। उसकी आंखें राष्‍ट्रों का अवलोकन करती हैं; अत: विद्रोही गर्व से न फूलें। सेलाह</verse>
				<verse number="8">हे जातियों! हमारे परमेश्‍वर को धन्‍य कहो; उसकी स्‍तुति के स्‍वर को प्रसारित करो।</verse>
				<verse number="9">उसने हमारे प्राणों को जीवित रखा, और हमारे पैरों को फिसलने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर, तूने हमें परखा। जैसे चांदी शुद्ध की जाती है, वैसे तूने हमें शुद्ध किया।</verse>
				<verse number="11">तूने हमें जाल में फंसाया, हमारी कमर पर दुख का भार रखा।</verse>
				<verse number="12">तूने हमारे सिर को घुड़सवारों से कुचलवाया। हम अग्‍नि और जल के मध्‍य से गुजरे, तो भी तूने हमें मुक्‍त स्‍थान में पहुंचाया।</verse>
				<verse number="13">मैं तेरे भवन में अग्‍निबलि के साथ प्रवेश करूंगा; मैं तुझ को अपनी मन्नतें चढ़ाऊंगा।</verse>
				<verse number="14">जब मैं संकट में था तब उन मन्नतों को मैंने अपने ओंठों से उच्‍चारा था; उनको अपने मुंह से स्‍वीकार किया था।</verse>
				<verse number="15">मेढ़ों की चर्बी के सुगंधित धुएं सहित, मैं तुझ को मोटे पशुओं की अग्‍नि-बलि चढ़ाऊंगा; बकरों के साथ मैं तुझको बैल अर्पित करूंगा। सेलाह</verse>
				<verse number="16">ओ परमेश्‍वर से डरने वालो! आओ और सुनो; मैं तुम्‍हें बताऊंगा कि परमेश्‍वर ने मेरे लिए क्‍या किया है।</verse>
				<verse number="17">मैं ने अपने मुंह से उसे पुकारा, और मेरी जीभ ने उसका यशोगान किया।</verse>
				<verse number="18">यदि मैं अपने हृदय में अनिष्‍ट सोचता, तो स्‍वामी नहीं सुनता।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु निस्‍संदेह परमेश्‍वर ने सुना, उसने मेरी प्रार्थना की आवाज पर ध्‍यान दिया।</verse>
				<verse number="20">धन्‍य है परमेश्‍वर! उसने मेरी प्रार्थना की उपेक्षा न की, और न अपनी करुणा मुझ से पृथक की।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="67">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, हम पर कृपा कर और हमें आशिष दे। तू अपना मुख हम पर प्रकाशित कर, सेलाह</verse>
				<verse number="2">जिससे धरती पर तेरा मार्ग, और समस्‍त राष्‍ट्रों में तेरा उद्धार समझा जा सके।</verse>
				<verse number="3">हे परमेश्‍वर, लोग तेरी सराहना करें; सब जातियाँ तेरी सराहना करें।</verse>
				<verse number="4">जातियाँ आनन्‍दित हो जयजयकार करें; क्‍योंकि तू निष्‍पक्षता से लोगों का न्‍याय, और पृथ्‍वी पर जातियों का मार्ग-दर्शन करता है। सेलाह</verse>
				<verse number="5">हे परमेश्‍वर, लोग तेरी सराहना करें; सब जातियाँ तेरी सराहना करें।</verse>
				<verse number="6">धरती ने अपनी उपज प्रदान की है, परमेश्‍वर, हमारा परमेश्‍वर हमें आशिष देता है।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर हमें आशिष देता रहे; संसार की समस्‍त जातियां उसकी भक्‍ति करें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="68">
				<verse number="1">परमेश्‍वर उठता है; उसके शत्रु बिखर जाएँगे; जो उससे बैर करते हैं, वे उसके सम्‍मुख से भाग जाएंगे।</verse>
				<verse number="2">जैसे धुआं उड़ाया जाता है, वैसे ही तू उन्‍हें उड़ा दे; जैसे मोम आग के सामने पिघलती है, वैसे ही दुर्जन परमेश्‍वर के समक्ष नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु धार्मिक हर्षित होंगे, वे परमेश्‍वर के समक्ष प्रफुल्‍लित होंगे, वे आनन्‍द में फूले न समाएँगे।</verse>
				<verse number="4">परमेश्‍वर के लिये गीत गाओ, उसके नाम की स्‍तुति गाओ। उसका गुणगान करो, वह मेघों पर सवार है। उसका नाम प्रभु है, उसके सम्‍मुख उल्‍लसित हो।</verse>
				<verse number="5">परमेश्‍वर अपने पवित्र निवास स्‍थान में है; वह अनाथ बच्‍चे का पिता, और विधवाओं का रक्षक है।</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर बेघर को घर में बसाता है, वह बन्‍दियों को मुक्‍त कर उन्‍हें प्रसन्न करता है, किन्‍तु उससे विद्रोह करने वाले उजाड़ भूमि पर बसते हैं।</verse>
				<verse number="7">हे परमेश्‍वर, जब तू अपनी प्रजा के आगे गया था, जब तू निर्जन प्रदेश पार करता था, सेलाह</verse>
				<verse number="8">तब परमेश्‍वर, तेरी उपस्‍थिति से भूमि कांपने लगी और आकाश बरसने लगा था। यह सीनय पर्वत भी, परमेश्‍वर, इस्राएल के परमेश्‍वर की उपस्‍थिति से थर्राने लगा था।</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर, तूने मूसलाधार वर्षा की थी। जब तेरी मीरास निराश हुई थी, तब तूने ही उसे विश्‍वास में स्‍थिर किया था।</verse>
				<verse number="10">तेरा रेवड़ देश में बस गया; हे परमेश्‍वर, तूने अपनी भलाई के कारण, पीड़ित प्रजा की व्‍यवस्‍था की।</verse>
				<verse number="11">स्‍वामी आज्ञा देता है; शुभ संदेश सुनानेवाली महिलाओं का महान दल यह घोषित करता है:</verse>
				<verse number="12">“सेनाओं के राजा भाग रहे हैं, वे भाग रहे हैं। घर पर रहने वाली स्‍त्रियाँ लूट को बाँटती हैं,</verse>
				<verse number="13">उन्‍हें चांदी के कबूतर के पंख, और सोने के पैर मिले। ओ पुरुषो, क्‍या तुम भेड़शालाओं में दुबक कर बैठे रहोगे?”</verse>
				<verse number="14">जब सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर ने राजाओं को वहां छिन्न-भिन्न कर दिया, तब ऐसा लगा मानो सलमोन पर्वत पर हिमपात हो रहा था।</verse>
				<verse number="15">ओ विशाल पर्वत, बाशान पर्वत, ओ शिखरोंवाले पर्वत, बाशान पर्वत!</verse>
				<verse number="16">ओ शिखरोंवाले पर्वत, ईष्‍र्या से उस पर्वत को क्‍यों देखते हो, जिस पर बसने की परमेश्‍वर ने इच्‍छा की है? निस्‍सन्‍देह प्रभु वहां युग-युगान्‍त निवास करेगा।</verse>
				<verse number="17">परमेश्‍वर के रथ हजारों हैं, हजारों-हजार है; स्‍वामी सीनय पर्वत से पवित्र स्‍थान में आया।</verse>
				<verse number="18">वह ऊंचे स्‍थान पर चढ़ गया; और बन्‍दियों को पकड़कर ले गया; उसने लोगों से, विद्रोहियों से भी, उपहार लिया। प्रभु परमेश्‍वर वहां निवास करेगा।</verse>
				<verse number="19">धन्‍य है स्‍वामी! वह प्रति दिन हमारा भार वहन करता है; परमेश्‍वर ही हमारा उद्धार है। सेलाह</verse>
				<verse number="20">हमारा परमेश्‍वर मुक्‍ति प्रदान करनेवाला परमेश्‍वर है; प्रभु-स्‍वामी के पास ही मृत्‍यु से मुक्‍ति है।</verse>
				<verse number="21">निस्‍सन्‍देह परमेश्‍वर अपने शत्रुओं के सिरों को, उस व्यक्‍ति की बालों-भरी खोपड़ी को कुचल देगा, जो अपने अपराधों-भरे मार्ग पर चलता है।</verse>
				<verse number="22">स्‍वामी ने कहा, “मैं उन्‍हें बाशान से ले आऊंगा, मैं उन्‍हें सागर की गहराइयों से निकाल लाऊंगा,</verse>
				<verse number="23">जिससे तू रक्‍तपात के कारण उन्‍हें पैरों से कुचल दे, जिससे तेरे कुत्तों की जीभ बैरियों से अपना हिस्‍सा पा सके।”</verse>
				<verse number="24">हे परमेश्‍वर, तेरी शोभा-यात्राएँ दिखाई देती हैं; मेरे परमेश्‍वर, मेरे राजा की शोभा-यात्राएँ पवित्र स्‍थान में दिखाई देती हैं:</verse>
				<verse number="25">गायक आगे हैं, वादक पीछे, उनके मध्‍य कन्‍याएं डफ बजा रही हैं।</verse>
				<verse number="26">इस्राएल के सम्‍मेलन में अपनी-अपनी मंडली में वे प्रभु परमेश्‍वर को धन्‍य कहते हैं।</verse>
				<verse number="27">वहां सब से छोटा कुल बिन्‍यामिन उनकी अगुआई कर रहा है, उनके समूह में यहूदा के शासक, जबूलून और नफ्‍ताली कुल के शासक हैं।</verse>
				<verse number="28">हे परमेश्‍वर, अपने सामर्थ्य का आह्‍वान कर, तू अपने सामर्थ्य को प्रदर्शित कर; परमेश्‍वर, तूने हमारे लिए महाकार्य किया है।</verse>
				<verse number="29">तेरे यरूशलेम के मन्‍दिर के कारण, राजा तेरे लिए भेंट ले जाएंगे।</verse>
				<verse number="30">नरकट में रहने वाले हिंस्र पशु को, देश-देश के बछड़ों के साथ सांड़ों के झुण्‍ड को भी डांट। वे चांदी के कोष के साथ आत्‍म-समर्पण कर रहे हैं; जो युद्ध से प्रसन्न होते हैं प्रभु ने उनको छिन्न-भिन्न कर दिया।</verse>
				<verse number="31">सामन्‍त मिस्र देश से आएंगे, कूश देश के लोग परमेश्‍वर की ओर अविलम्‍ब हाथ जोड़ेंगे।</verse>
				<verse number="32">ओ पृथ्‍वी के सब देशो! परमेश्‍वर के लिए गीत गाओ; स्‍वामी की स्‍तुति करो! सेलाह</verse>
				<verse number="33">वह स्‍वर्ग पर, सनातन के स्‍वर्ग पर सवारी करता है, देखो, वह अपनी वाणी, शक्‍तिशाली वाणी सुनाता है।</verse>
				<verse number="34">परमेश्‍वर के सामर्थ्य के लिए, उसकी स्‍तुति करो! उसका प्रताप इस्राएल पर छाया है; उसकी शक्‍ति नभ-मण्‍डल में है।</verse>
				<verse number="35">परमेश्‍वर अपने पवित्र स्‍थान में भयप्रद है; इस्राएल का परमेश्‍वर ही अपनी प्रजा को शक्‍ति और सामर्थ्य प्रदान करता है; परमेश्‍वर धन्‍य है!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="69">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, मुझे बचा; क्‍योंकि जल प्रवाह मेरे गले तक बढ़ आया है।</verse>
				<verse number="2">मैं कीच-दलदल में धंस गया हूँ; वहाँ पैर रखने को आधार नहीं है, मैं अथाह जल में पहुंच गया हूँ, और जल प्रवाह मुझे डुबा रहा है।</verse>
				<verse number="3">मैं पुकारते पुकारते थक गया; मेरा गला सूख गया। अपने परमेश्‍वर की प्रतीक्षा करते-करते मेरी आंखें धुंधली हो गई।</verse>
				<verse number="4">जो मुझसे अकारण घृणा करते हैं, वे मेरे सिर के बाल से कहीं अधिक हैं; मुझे नष्‍ट करनेवाले, मुझपर मिथ्‍या दोष लगानेवाले बलवान हैं। जो मैंने छीना नहीं, क्‍या उसे लौटाना होगा?</verse>
				<verse number="5">हे परमेश्‍वर, तू मेरी मूर्खता जानता है, मेरे अपराध तुझ से छिपे नहीं हैं।</verse>
				<verse number="6">हे स्‍वामी, स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, तेरी प्रतीक्षा करने वाले मेरे कारण लज्‍जित न हों हे इस्राएल के परमेश्‍वर, तुझ को खोजने वाले मेरे कारण अपमानित न हों।</verse>
				<verse number="7">तेरे लिए ही मैंने निन्‍दा का भार ढोया है; लज्‍जा ने मेरा मुख ढांप रखा है।</verse>
				<verse number="8">अपने भाई-बहिनों के लिए मैं अजनबी हो गया, अपने ही सगे भाई-बहिनों के लिए परदेशी!</verse>
				<verse number="9">तेरे घर की धुन ने मुझे खा लिया, जो निन्‍दा तेरे निन्‍दकों ने की, वही मुझपर पड़ी।</verse>
				<verse number="10">जब मैंने उपवास से अपनी आत्‍मा को विनम्र किया, तब वह भी मेरे लिए निन्‍दा बन गया।</verse>
				<verse number="11">जब मैंने शोकवस्‍त्र पहिने, तब मैं उनके लिए एक कहावत बन गया।</verse>
				<verse number="12">नगर-द्वार पर बैठनेवाले मेरी चर्चा करते हैं, और पियक्‍कड़ कवि मुझ पर गीत रचते हैं।</verse>
				<verse number="13">पर प्रभु, मेरी प्रार्थना तुझ को अर्पित है, हे परमेश्‍वर, कृपा-अवसर पर अपनी महाकरुणा के कारण मुझे उत्तर दे। अपनी सच्‍ची सहायता द्वारा</verse>
				<verse number="14">कीच-दलदल से मुझे मुक्‍त कर, कि मैं धंस न जाऊं; मेरे बैरियों से, गहरे सागर से, मुझे मुक्‍त कर।</verse>
				<verse number="15">जल प्रवाह मुझे डुबा न सके, अथाह जल मुझे निगलने न पाए और न कबर अपना मुंह मुझ पर बन्‍द करे।</verse>
				<verse number="16">हे प्रभु, मुझे उत्तर दे; क्‍योंकि तेरी करुणा उत्तम है। अपनी असीम अनुकम्‍पा से मेरी ओर अपना मुख कर,</verse>
				<verse number="17">अपने सेवक से अपना मुख न छिपा; मुझे अविलम्‍ब उत्तर दे; क्‍योंकि मैं संकट में हूँ।</verse>
				<verse number="18">मेरे निकट आ और मेरा उद्धार कर, मेरे शत्रुओं से मुझे मुक्‍त कर।</verse>
				<verse number="19">तू मेरी निन्‍दा, लज्‍जा और अपमान को जानता है, तू मेरे समस्‍त बैरियों से परिचित है।</verse>
				<verse number="20">निन्‍दा ने मेरे हृदय को विदीर्ण कर दिया है; मैं अत्‍यन्‍त निराश हूँ। मैंने सहानुभूति की आशा की, पर वह न मिली; मैंने सान्‍त्‍वना देने वालों की प्रतीक्षा की, पर वह न मिली;</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने खाने के लिए मुझे विष दिया; मेरी प्‍यास बुझाने के लिए मुझे पीने को सिरका दिया।</verse>
				<verse number="22">उनके सम्‍मुख रखा हुआ भोजन फन्‍दा बन जाए, और उनकी सहभागिता-बलि एक जाल।</verse>
				<verse number="23">उनकी आंखें धुंधली पड़ जाएं, और वे देख न सकें; तू उनकी कमर को सदैव झुकाकर रख।</verse>
				<verse number="24">उन पर अपने कोप की वर्षा कर; तेरा दहकता क्रोध उन्‍हें भस्‍म कर दे।</verse>
				<verse number="25">उनका निवास-स्‍थान उजाड़ हो जाए, उनके घरों में कोई न रहे।</verse>
				<verse number="26">ऐसे मनुष्‍य उस व्यक्‍ति का पीछा करते हैं, जिसे तूने मारा है; वे उन लोगों की पीड़ा की चर्चा करते हैं, जिन्‍हें तूने घात किया है।</verse>
				<verse number="27">वे कुकर्म पर कुकर्म करते रहें, और तेरी धार्मिकता में प्रवेश न करें।</verse>
				<verse number="28">जीवन की पुस्‍तक से उनके नाम मिटा डाल, उनके नाम धार्मिकों के साथ न लिखे जाएं।</verse>
				<verse number="29">पर मैं दु:खी और पीड़ित हूँ, हे परमेश्‍वर, अपनी सहायता से मुझे बलवान बना।</verse>
				<verse number="30">मैं अपने गीतों में परमेश्‍वर के नाम का यशोगान करूंगा, मैं स्‍तुति-गीत में उसकी प्रशंसा करूंगा।</verse>
				<verse number="31">यह प्रभु को बैल-बलि से अधिक, सींग और खुर वाले बैल की बलि से भी अधिक भाएगा।</verse>
				<verse number="32">पीड़ित जन इसे देखकर सुखी हों; ओ परमेश्‍वर के खोजियो, तुम्‍हारे हृदय को नया बल प्राप्‍त हो!</verse>
				<verse number="33">प्रभु गरीबों की आवाज सुनता है; वह अपने बन्‍दीजनों से घृणा नहीं करता।</verse>
				<verse number="34">आकाश और पृथ्‍वी, सागर और उसके समस्‍त जलचर, प्रभु का यशोगान करें।</verse>
				<verse number="35">परमेश्‍वर सियोन की रक्षा करेगा, और यहूदा प्रदेश के नगरों को फिर बसाएगा! प्रभु के सेवक वहाँ बसकर उस देश पर अधिकार कर लेंगे।</verse>
				<verse number="36">उन्‍हीं सेवकों के वंशज उसको उत्तराधिकार में प्राप्‍त करेंगे, जो प्रभु के नाम से प्रेम करते हैं, वे वहाँ निवास करेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="70">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, मेरा उद्धार कर। हे प्रभु, अविलंब मेरी सहायता कर।</verse>
				<verse number="2">जो मनुष्‍य मेरे प्राण की खोज में हैं, वे लज्‍जित हो और घबरा जाएं। जो मेरी बुराई की कामना करते हैं, वे पीठ दिखाएं और अपमानित हों,</verse>
				<verse number="3">जो मुझ से “अहा! अहा!” कहते हैं, वे अपनी लज्‍जा के कारण लौट जाएं।</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु वे सब जो तुझ को खोजते हैं, तुझ में हर्षित और आनन्‍दित हों। जो लोग तेरे उद्धार से प्रेम करते हैं, वे निरन्‍तर यह कहते रहें, “परमेश्‍वर महान है” ।</verse>
				<verse number="5">मैं पीड़ित और दरिद्र हूँ; हे परमेश्‍वर, शीघ्र मेरी सहायता कर। तू ही मेरा सहायक और मुक्‍तिदाता है; प्रभु, विलंब न कर।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="71">
				<verse number="1">हे प्रभु, मैं तेरी शरण में आया हूँ, मुझे कभी लज्‍जित न होने देना।</verse>
				<verse number="2">मुझे अपनी धार्मिकता द्वारा मुक्‍त कर, मुझे बचा; अपने कान मेरी ओर कर, और मेरी सहायता कर।</verse>
				<verse number="3">मेरे लिए आश्रय की चट्टान बन, और मुझे बचाने के लिए एक दृढ़ गढ़। क्‍योंकि प्रभु, तू ही मेरी चट्टान और मेरा गढ़ है।</verse>
				<verse number="4">हे मेरे परमेश्‍वर, दुर्जन के हाथ से, अन्‍यायी और निर्दय पुरुष के पंजे से मुझे मुक्‍त कर।</verse>
				<verse number="5">तू ही मेरी आशा है; हे स्‍वामी, हे प्रभु, मेरे युवाकाल से तू ही मेरा आधार है।</verse>
				<verse number="6">जन्‍म से मैं ने तेरा सहारा लिया; वह तू ही था, जिसने मेरी माँ के गर्भ से मुझे निकाला था। मैं निरन्‍तर तेरा गुणगान करूंगा।</verse>
				<verse number="7">मैं बहुत लोगों के लिए एक चमत्‍कार हूँ; पर तू ही मेरा दृढ़ आश्रय स्‍थल है।</verse>
				<verse number="8">मेरा मुंह तेरे यशोगान से भरा है; तेरी महिमा निरन्‍तर होती रहे।</verse>
				<verse number="9">बुढ़ापे में मुझे मत छोड़; अब मेरी शक्‍ति समाप्‍त हो चुकी है, मुझे मत त्‍याग।</verse>
				<verse number="10">मेरे प्राण की घात में रहने वाले परस्‍पर सम्‍मति करते हैं। मेरे शत्रु मेरे विषय में यह बात कहते हैं:</verse>
				<verse number="11">“परमेश्‍वर ने उसे त्‍याग दिया; उसका पीछा करो और उसे पकड़ो; क्‍योंकि उसको बचाने वाला कोई नहीं है।”</verse>
				<verse number="12">हे परमेश्‍वर, मुझसे दूर मत हो; हे मेरे परमेश्‍वर, अविलम्‍ब मेरी सहायता कर।</verse>
				<verse number="13">जो मेरे प्राण के खोजी हैं, वे लज्‍जित हों और नष्‍ट हो जाएं; जो मेरी बुराई का प्रयत्‍न करते हैं, वे निन्‍दा और अपमान में गड़ जाएं।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु मैं निरन्‍तर आशा करता रहूंगा, और तेरा अधिकाधिक यशोगान करूंगा।</verse>
				<verse number="15">मैं दिन भर अपने मुंह से तेरी धार्मिकता की, तेरे उद्धार के कार्यों की, तेरे असंख्‍य कार्यों की चर्चा करूंगा।</verse>
				<verse number="16">अपने स्‍वामी के सामर्थ्यपूर्ण कार्यों का वर्णन करते हुए मैं आऊंगा, प्रभु, मैं केवल तेरी धार्मिकता को स्‍मरण करूंगा।</verse>
				<verse number="17">हे परमेश्‍वर, तू मेरी युवावस्‍था से मुझे सिखाता रहा है, अब भी मैं तेरे अद्भुत कार्यों को घोषित करता हूँ।</verse>
				<verse number="18">अत: बुढ़ापे में, पके बालों की उमर में भी हे परमेश्‍वर, मुझे मत त्‍याग; जब तक मैं आगामी पीढ़ी को तेरे भुजबल की घोषणा न करूं, मुझे जीवित रहने दे।</verse>
				<verse number="19">तेरा सामर्थ्य और तेरी धार्मिकता, हे परमेश्‍वर, आकाश तक व्‍यापत है। तूने महान् कार्य किए हैं; हे परमेश्‍वर, तेरे समान और कौन ईश्‍वर है?</verse>
				<verse number="20">तूने मुझे कई संकट दिखाए, पर तू मुझे पुनर्जीवित करेगा, पृथ्‍वी के गहरे स्‍थलों से मुझे फिर उबारेगा।</verse>
				<verse number="21">तू मेरा सम्‍मान बढ़ाएगा, तू मुझे पुन: सान्‍त्‍वना देगा।</verse>
				<verse number="22">हे मेरे परमेश्‍वर, मैं वीणा के साथ तेरे सत्‍य की सराहना करूंगा; हे इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर, मैं सितार के साथ तेरा स्‍तुतिगान करूंगा।</verse>
				<verse number="23">जब मैं तेरा स्‍तुतिगान करूंगा, तब मेरे ओंठ, मेरे प्राण जिनका तूने उद्धार किया है, जयजयकार करेंगे।</verse>
				<verse number="24">मैं भी निरन्‍तर तेरी धार्मिकता का पाठ करूंगा, क्‍योंकि जो लोग मेरी बुराई का प्रयत्‍न करते थे, वे लज्‍जित और अपमानित हुए हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="72">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, राजा को अपना न्‍याय, राजपुत्र को अपनी धार्मिकता प्रदान कर</verse>
				<verse number="2">कि वह तेरी प्रजा का धार्मिकता से शासन करे, तेरे पीड़ित लोगों का निष्‍पक्षता से न्‍याय करे।</verse>
				<verse number="3">पहाड़ और पहाड़ियां धार्मिकता के द्वारा लोगों को समृद्ध बनाएं।</verse>
				<verse number="4">वह प्रजा के पीड़ित लोगों का न्‍याय करे; वह दरिद्र की सन्‍तान की रक्षा करे, और अत्‍याचारियों का दमन करे।</verse>
				<verse number="5">जब तक सूर्य और चन्‍द्रमा हैं, वह पीढ़ी से पीढ़ी बना रहे।</verse>
				<verse number="6">वह ठूंठी घास पर होनेवाली वर्षा के समान, भूमि को सींचनेवाली बौछार के सदृश हो!</verse>
				<verse number="7">उसके राज्‍यकाल में धार्मिक फलें-फूलें; जब तक चन्‍द्रमा न टल जाए, असीम शान्‍ति बनी रहे।</verse>
				<verse number="8">वह समुद्र से समुद्र तक, फरात नदी से पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक राज्‍य करे!</verse>
				<verse number="9">मरुभूमि के निवासी उसके सामने घुटने टेकें, उसके शत्रु धूल चाटें।</verse>
				<verse number="10">स्‍पेन देश तथा द्वीप-द्वीप के राजा उसे भेंट चढ़ाएं, अरब और इथियोपिया देश के राजा उपहार लाएं।</verse>
				<verse number="11">सब राजा उसको साष्‍टांग प्रणाम करें, समस्‍त राष्‍ट्र उसकी सेवा करें।</verse>
				<verse number="12">वह दुहाई देनेवाले दरिद्र को, पीड़ित और निस्‍सहाय व्यक्‍ति को मुक्‍त करता है।</verse>
				<verse number="13">वह दुर्बल और दरिद्र पर दया करता है, वह दरिद्रों के प्राण की रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="14">वह दमन और अत्‍याचार से उनके प्राण का उद्धार करता है, उसकी दृष्‍टि में उनका रक्‍त अनमोल है।</verse>
				<verse number="15">वह चिरंजीव हो! अरब का स्‍वर्ण उसे भेंट किया जाए; उसके लिए प्रार्थना निरन्‍तर की जाए; दिन भर उसके लिए आशिष मांगी जाए।</verse>
				<verse number="16">देश में प्रचुर अन्न हो; पर्वतों के शिखर पर खेत लहलहाए। उनकी बालें लबानोन के वृक्षों के समान और नगर के निवासी घास के समान खिलें।</verse>
				<verse number="17">उसका नाम सदा बना रहे; जबतक सूर्य है, तब तक उसका वंश राज्‍य करे। लोग उसके कारण स्‍वयं को धन्‍य मानें, समस्‍त राष्‍ट्र उसको धन्‍य कहें।</verse>
				<verse number="18">इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर धन्‍य है, उसने ही आश्‍चर्यपूर्ण कार्य किए हैं।</verse>
				<verse number="19">उसका महिमायुक्‍त नाम सदा धन्‍य है। समस्‍त पृथ्‍वी उसकी महिमा से भर जाए। आमेन और आमेन।</verse>
				<verse number="20">दाऊद बेन-यिशय की प्रार्थना समाप्‍त हुईं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="73">
				<verse number="1">निश्‍चय, परमेश्‍वर इस्राएल के लिए, शुद्ध हृदय वालों के लिए भला है।</verse>
				<verse number="2">पर मेरे पैर उखड़ चुके थे, मेरे पग फिसलने पर थे।</verse>
				<verse number="3">जब मैं ने दुर्जनों का फलना-फूलना देखा, तब मैं घमण्‍डी लोगों के प्रति ईष्‍र्यालु हो गया।</verse>
				<verse number="4">दुर्जनों को मृत्‍यु तक कष्‍ट नहीं होता, उनकी देह स्‍वस्‍थ है।</verse>
				<verse number="5">धार्मिक लोग दु:ख में हैं, पर दुर्जन नहीं; अन्‍य मनुष्‍यों जैसे वे विपत्ति में नहीं पड़ते।</verse>
				<verse number="6">अत: अहंकार उनका कण्‍ठहार है; हिंसा उनका ओढ़ना है।</verse>
				<verse number="7">उनकी आंखों में चर्बी झलकती है, उनके हृदय में दुष्‍कल्‍पनाएं उमड़ती हैं।</verse>
				<verse number="8">वे धार्मिकों का उपहास करते हैं; वे उनसे दुष्‍टभाव से बातें करते हैं, ऊंचे पर बैठकर वे अत्‍याचार करते हैं,</verse>
				<verse number="9">वे स्‍वर्ग के विरुद्ध अपना मुंह खोलते हैं, पृथ्‍वी पर उनकी जीभ गर्व से चलती है।</verse>
				<verse number="10">इसलिए लोग दुर्जनों के पास आकर उनकी प्रशंसा करते हैं और उनमें कोई त्रुटि नहीं पाते।</verse>
				<verse number="11">वे यह कहते हैं, “परमेश्‍वर कैसे जान सकता है? क्‍या सर्वोच्‍च परमेश्‍वर में ज्ञान है?”</verse>
				<verse number="12">ये दुर्जन व्यक्‍ति हैं, तोभी सरलता से सदा संपत्ति बढ़ाते जाते हैं।</verse>
				<verse number="13">मैंने व्‍यर्थ ही अपने हृदय को शुद्ध रखा, और अपने हाथों को निर्दोषता में धोया।</verse>
				<verse number="14">फिर दिन भर मैं दण्‍डित और प्रति भोर को ताड़ित होता रहा।</verse>
				<verse number="15">यदि मैंने यह कहा होता, “मैं ऐसा बोलूंगा,” तो हे परमेश्‍वर, मैं तेरे लोगों के प्रति विश्‍वासघात करता।</verse>
				<verse number="16">जब मैंने इस भेद पर विचार किया, तब यह मेरी दृष्‍टि में कठिन कार्य दिखा;</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु जब मैं परमेश्‍वर के पवित्र स्‍थान में गया, तब मैंने दुर्जनों का अन्‍त समझ लिया।</verse>
				<verse number="18">सचमुच तूने उन्‍हें फिसलने वाले स्‍थानों पर रखा है; तू विनाश के लिए उन्‍हें गिराता है।</verse>
				<verse number="19">वे क्षण भर में कैसे उजड़ गए। वे आतंक द्वारा पूर्णत: विनष्‍ट हो गए!</verse>
				<verse number="20">जैसे जागने वाला मनुष्‍य स्‍वप्‍न को महत्‍व नहीं देता, वैसे ही स्‍वामी, तू जागने पर उनके झूठे वैभव को तुच्‍छ समझता है।</verse>
				<verse number="21">जब मेरा मन कड़ुवा हो गया था, मेरे हृदय में अपार पीड़ा थी।</verse>
				<verse number="22">मैं मूर्ख और नासमझ था, तेरे सम्‍मुख मैं पशुवत था।</verse>
				<verse number="23">फिर भी मैं निरन्‍तर तेरे साथ रहा हूँ; तू मेरे दाहिने हाथ को थामे हुए है।</verse>
				<verse number="24">तू अपनी सलाह से मेरा मार्ग-दर्शन करता है; जीवन के अन्‍त में तू मुझे महिमा में ग्रहण करेगा।</verse>
				<verse number="25">स्‍वर्ग में मेरा और कौन है? तेरे अतिरिक्‍त पृथ्‍वी पर मैं किसी की कामना नहीं करता।</verse>
				<verse number="26">मेरा शरीर और हृदय चाहे हताश हो जाएं, पर परमेश्‍वर, तू सदा मेरे हृदय का बल और भाग है।</verse>
				<verse number="27">जो तुझसे दूर हैं, वे मिट जाएंगे; जो तेरे प्रति निष्‍ठावान नहीं हैं, उन सब को तू नष्‍ट कर देगा।</verse>
				<verse number="28">पर मेरे लिए परमेश्‍वर की निकटता उत्तम है; मैं ने प्रभु-स्‍वामी को अपना आश्रय स्‍थल माना है; प्रभु, मैं तेरे सब कार्यों का वर्णन करूंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="74">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, क्‍यों तूने हमें सदा के लिए त्‍याग दिया? क्‍यों तेरी क्रोधाग्‍नि तेरे चारागाह की भेड़ों के प्रति भड़क उठी?</verse>
				<verse number="2">स्‍मरण कर अपनी मण्‍डली को, जिसे तूने प्राचीन काल में मोल लिया था, जिसे अपनी मीरास का कुल बनाने के लिए मुक्‍त किया है स्‍मरण कर सियोन पर्वत को जहाँ तू निवास करता है।</verse>
				<verse number="3">शत्रु ने पवित्र स्‍थान को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया है। उस लगातार होने वाले विनाश की ओर अपने पैर बढ़ा।</verse>
				<verse number="4">तेरे बैरी तेरे मन्‍दिर में गरज रहे हैं, उन्‍होंने अपने ही झण्‍डे ध्‍वज-चिह्‍न के लिए गाड़े हैं।</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने उपरले प्रवेश-द्वार पर कुल्‍हाड़ी से लकड़ी की जालियों को तोड़-फोड़ डाला;</verse>
				<verse number="6">तत्‍पश्‍चात् उसके समस्‍त नक्‍काशीदार काठ को उन्‍होंने कुल्‍हाड़ों और हथौड़ों से काट-कूट डाला।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने पवित्र स्‍थान में आग लगा दी, तेरे नाम के निवास-स्‍थान को भूमिसात कर अशुद्ध कर दिया।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने अपने हृदय में यह कहा, “हम इन्‍हें पूर्णत: पराजित करेंगे।” उन्‍होंने देश में परमेश्‍वर के समस्‍त आराधना-गृहों को जला डाला।</verse>
				<verse number="9">हमारे झण्‍डे हमें नहीं दिखाई देते; अब कोई नबी नहीं रहा; हमारे मध्‍य कोई नहीं जानता कि हमारी यह दशा कब तक रहेगी।</verse>
				<verse number="10">हे परमेश्‍वर, कब तक बैरी हमारी निन्‍दा करता रहेगा? क्‍या शत्रु तेरे नाम का तिरस्‍कार निरन्‍तर करेगा?</verse>
				<verse number="11">तूने अपना हाथ, दाहिना हाथ क्‍यों खींच लिया है? तूने उसे वक्ष में क्‍यों छिपा लिया है?</verse>
				<verse number="12">परमेश्‍वर, तू आदि काल से हमारा राजा है, तू पृथ्‍वी के मध्‍य उद्धार-कार्य करने वाला ईश्‍वर है।</verse>
				<verse number="13">तूने अपनी शक्‍ति से सागर को विभाजित किया था, तूने जल में मगरमच्‍छों के सिरों को टुकड़े- टुकड़े किया था,</verse>
				<verse number="14">तूने लिव्‍यातान जल-पशु के सिरों को कुचला था, और उसको वन प्राणियों का आहार बनने के लिए दे दिया था।</verse>
				<verse number="15">तूने चट्टान फोड़ कर झरने और स्रोत बहाए थे, तूने सदा बहनेवाली जलधाराओं को भी सुखाया था।</verse>
				<verse number="16">तेरा ही दिन है, और रात भी तेरी है। तूने सूर्य और चन्‍द्रमा को स्‍थित किया है।</verse>
				<verse number="17">तूने पृथ्‍वी के सीमान्‍तों को ठहराया है, तूने ग्रीष्‍म और शीत ऋतुएं बनाई हैं।</verse>
				<verse number="18">हे प्रभु, स्‍मरण कर कि शत्रु तेरी कैसी निन्‍दा करता है, मूर्ख तेरे नाम का तिरस्‍कार करते हैं।</verse>
				<verse number="19">प्रभु, अपने कपोत का प्राण जंगली पशुओं के पंजे में मत सौंप; अपने पीड़ित लोगों के जीवन को सदा के लिए न भुला।</verse>
				<verse number="20">अपने विधान की सुधि ले; क्‍योंकि देश के अन्‍धेरे स्‍थान अत्‍याचार के घर बन गए हैं।</verse>
				<verse number="21">दमित व्यक्‍ति को लज्‍जित न होना पड़े; पीड़ित और दरिद्र तेरे नाम का यशोगान करें।</verse>
				<verse number="22">हे परमेश्‍वर, उठ और अपना पक्ष प्रस्‍तुत कर। मूर्ख द्वारा निरन्‍तर की जाने वाली निन्‍दा को स्‍मरण कर।</verse>
				<verse number="23">अपने बैरियों की चिल्‍लाहट को, अपने विरोधियों के कोलाहल को मत भूल; कोलाहल निरन्‍तर उठता जा रहा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="75">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, हम तेरी सराहना करते हैं। हम तेरी स्‍तुति करते हैं; तेरा नाम हमारे निकट है; लोग तेरे आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों का वर्णन करते हैं।</verse>
				<verse number="2">परमेश्‍वर कहता है: ‘निर्धारित समय पर, जिसे मैं ही ठहराऊंगा, निष्‍पक्षता से मैं न्‍याय करूंगा।</verse>
				<verse number="3">जब पृथ्‍वी और उसके समस्‍त निवासी डगमगाने लगते हैं, तब मैं ही पृथ्‍वी के स्‍तम्‍भों को स्‍थिर करता हूँ। सेलाह</verse>
				<verse number="4">मैं अंहकारियों से यह कहता हूँ, “अहंकार मत करो,” और दुर्जनों से, “घमण्‍ड से अपने सींग मत उठाओ,</verse>
				<verse number="5">अपने सींग ऊंचे मत उठाओ, और गर्दन टेढ़ी कर धृष्‍ट वचन मत बोलो।” ’</verse>
				<verse number="6">न पूर्व से, न पश्‍चिम से, और न निर्जन प्रदेश से उद्धार संभव है;</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु परमेश्‍वर ही न्‍यायकर्ता है, वह एक को नीचा करता, तो दूसरे को ऊंचा उठाता है।</verse>
				<verse number="8">प्रभु के हाथ में एक पात्र है, संमिश्रित-उफनते अंगूर रस से भरा, वह उसमें से एक घूंट उण्‍डेलेगा, और पृथ्‍वी के समस्‍त दुर्जन उसे निचोड़कर तलछट तक पी जाएंगे।</verse>
				<verse number="9">मैं सदा आनन्‍द मनाऊंगा, मैं इस्राएल के परमेश्‍वर की स्‍तुति गाऊंगा।</verse>
				<verse number="10">वह समस्‍त दुर्जनों के निकले हुये सींग काट देगा, किन्‍तु धार्मिकों के सींग ऊंचे किए जाएंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="76">
				<verse number="1">परमेश्‍वर ने यहूदा प्रदेश में स्‍वयं को प्रकट किया है; इस्राएल में उसका नाम महान् है।</verse>
				<verse number="2">उसका आवास शालेम में, उसका धाम सियोन में है।</verse>
				<verse number="3">वहाँ उसने जलते तीरों को, ढाल और तलवार को, युद्ध के शस्‍त्रों को नष्‍ट किया था। सेलाह</verse>
				<verse number="4">तू तेजोमय है, पुरातन पर्वतों से अधिक ऐश्‍वर्यपूर्ण है।</verse>
				<verse number="5">वीर हृदय स्‍वयं लुट गए; वे चिर निद्रा में डूब गए; सैनिक अपने हाथ चलाने में असमर्थ थे।</verse>
				<verse number="6">हे याकूब के परमेश्‍वर, तेरी डांट से अश्‍व और अश्‍वारोही दोनों गहरी नींद में सो गए।</verse>
				<verse number="7">तू भयावह है। जब तेरा क्रोध भड़क उठता है तब तेरे सम्‍मुख कौन खड़ा हो सकता है?</verse>
				<verse number="8">तूने स्‍वर्ग से न्‍याय-निर्णय सुनाया; जब परमेश्‍वर, तू न्‍याय के निमित्त, पृथ्‍वी के समस्‍त पीड़ितों को बचाने के लिए उठा, पृथ्‍वी भयभीत हुई और शान्‍त हो गई। सेलाह</verse>
				<verse number="9"></verse>
				<verse number="10">निश्‍चय ही मनुष्‍य के रोष से तेरी सराहना होगी; शेष रोष को तू स्‍वयं धारण करेगा।</verse>
				<verse number="11">मन्नत मानो, और अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए उसको पूर्ण करो; प्रभु के चारों ओर रहने वाले लोग उस को भेंट चढ़ाएं। प्रभु भय योग्‍य है,</verse>
				<verse number="12">वह सामन्‍तों के दु:साहस को नष्‍ट करनेवाला है; वह पृथ्‍वी के राजाओं के लिए भयावह है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="77">
				<verse number="1">मैं उच्‍च स्‍वर में परमेश्‍वर की दुहाई देता हूँ; मैं परमेश्‍वर की दुहाई देता हूँ कि वह मेरी ओर ध्‍यान दे।</verse>
				<verse number="2">संकट के दिन मैं स्‍वामी को खोजता हूँ, रात भर मेरे हाथ बिना थके उसकी ओर फैले रहे; मेरा प्राण धैर्य धारण करने में असमर्थ है।</verse>
				<verse number="3">मैं परमेश्‍वर का स्‍मरण कर विलाप करता हूँ, ध्‍यान करते-करते मेरी आत्‍मा थक जाती है। सेलाह</verse>
				<verse number="4">तू मेरी पलकों को बन्‍द होने से रोकता है; मैं इतना घबरा गया हूँ कि बोल नहीं पाता हूँ।</verse>
				<verse number="5">मैं अतीत के दिनों का, बीते वर्षों का विचार करता हूँ।</verse>
				<verse number="6">मैं रात में अपने संगीत का स्‍मरण करता हूँ; मैं अपने हृदय में ध्‍यान करता हूँ; मेरी आत्‍मा परिश्रम से खोज करती है:</verse>
				<verse number="7">“क्‍या स्‍वामी सदा के लिए मुझे त्‍याग देगा? क्‍या वह फिर कभी कृपा नहीं करेगा?</verse>
				<verse number="8">क्‍या उसकी करुणा सदैव के लिए मिट गई? क्‍या उसकी प्रतिज्ञाएं सदा-सर्वदा को समाप्‍त हो गईं?</verse>
				<verse number="9">क्‍या परमेश्‍वर अनुग्रह करना भूल गया? क्‍या उसने अपने क्रोध में दया-द्वार बन्‍द कर लिया है?” सेलाह</verse>
				<verse number="10">मैंने यह कहा, “यही तो मेरा दु:ख है, कि सर्वोच्‍च प्रभु का दाहिना हाथ, उसका सामर्थ्य बदल गया है।”</verse>
				<verse number="11">मैं प्रभु के कार्यों का स्‍मरण करूंगा; निस्‍सन्‍देह मैं अतीत के तेरे अद्भुत कार्य स्‍मरण करूंगा।</verse>
				<verse number="12">मैं तेरे समस्‍त कार्यों पर मनन करूंगा; मैं तेरे अद्भुत कार्यों का ध्‍यान करूंगा।</verse>
				<verse number="13">हे परमेश्‍वर, तेरा मार्ग पवित्र है; परमेश्‍वर के सदृश और कौन ईश्‍वर महान् है?</verse>
				<verse number="14">अद्भुत कार्य करने वाला परमेश्‍वर तू ही है; तूने ही अपना सामर्थ्य जातियों पर प्रकट किया है।</verse>
				<verse number="15">तूने अपने भुजबल से अपनी प्रजा को, याकूब और यूसुफ की सन्‍तान को मुक्‍त किया। सेलाह</verse>
				<verse number="16">हे परमेश्‍वर, जब सागर ने तुझे देखा, हां, जब सागर ने तुझे देखा, तब वह डर गया; अथाह सागर कांप उठा।</verse>
				<verse number="17">मेघ जल-वृष्‍टि करने लगे, आकाश गरज उठे, तेरे बाण सर्वत्र चलने लगे।</verse>
				<verse number="18">तेरे गर्जन का शब्‍द बवण्‍डर में सुनाई पड़ा; विद्युत से भूमण्‍डल आलोकित हो उठा; पृथ्‍वी कंपित होकर डोल उठी।</verse>
				<verse number="19">तेरा मार्ग सागर से, तेरा पथ महासागर से जाता था; पर तेरे पद-चिह्‍नों का पता नहीं चला!</verse>
				<verse number="20">तूने रेवड़ के सदृश अपनी प्रजा का मूसा और हारून के द्वारा नेतृत्‍व किया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="78">
				<verse number="1">हे मेरे लोगो, मेरी शिक्षा पर कान दो; मेरे वचनों पर ध्‍यान दो।</verse>
				<verse number="2">मैं अपना मुंह दृष्‍टांन्‍त के लिए खोलूंगा; मैं प्राचीन काल की पहेलियां बुझाऊंगा,</verse>
				<verse number="3">जिन्‍हें हमने सुना और समझा है, और हमारे पूर्वजों ने हमें बताया है।</verse>
				<verse number="4">प्रभु की स्‍तुति और सामर्थ्य, और उसके महान कार्य जो उसने किए, हम उनकी सन्‍तान से नहीं छिपाएंगे, वरन् आगामी पीढ़ी को बताएंगे।</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने याकूब में साक्षी स्‍थापित की है, और इस्राएल में व्‍यवस्‍था नियुक्‍त की है। उसने हमारे पूर्वजों को आज्ञा दी थी कि वे अपनी सन्‍तान को ये बातें सिखाएं,</verse>
				<verse number="6">जिससे आगामी पीढ़ी, भविष्‍य में उत्‍पन्न होने वाली सन्‍तान भी जान ले और तत्‍पर होकर अपने पुत्र-पुत्रियों को बताए;</verse>
				<verse number="7">यह इसलिए हुआ कि वे परमेश्‍वर पर आशा रखें; और परमेश्‍वर के कार्यों को न भूलें, किन्‍तु उसकी आज्ञाओं का पालन करतें रहें;</verse>
				<verse number="8">और अपने पूर्वजों जैसे, हठीली और विद्रोही पीढ़ी न बनें; ऐसी पीढ़ी जिसका हृदय स्‍थिर न था, जिसकी आत्‍मा परमेश्‍वर के प्रति सच्‍ची न थी।</verse>
				<verse number="9">एफ्रइम के वंशज धनुष से सशस्‍त्र होने पर भी युद्ध के समय भाग गए थे।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने परमेश्‍वर के विधान का पालन नहीं किया और उसकी व्‍यवस्‍था पर चलना अस्‍वीकार कर दिया।</verse>
				<verse number="11">वे उसके व्‍यवहार को, आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों को, जिन्‍हें उसने संपन्न किए थे, भुला बैठे।</verse>
				<verse number="12">उनके पूर्वजों के सामने, मिस्र देश में सोअन की भूमि पर परमेश्‍वर ने अद्भुत कार्य किए थे।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर ने सागर को विभाजित कर उन्‍हें पार कराया, और जल को ढेर के सदृश खड़ा कर दिया था।</verse>
				<verse number="14">उसने दिन के समय मेघों से और रात को अग्‍नि के प्रकाश द्वारा उनका नेतृत्‍व किया था।</verse>
				<verse number="15">उसने निर्जन प्रदेश में चट्टानें फोड़कर मानो अथाह झरनों से प्रचुर मात्रा में उन्‍हें पानी पिलाया था।</verse>
				<verse number="16">उसने चट्टान में से जलधाराएं निकालीं और जल को नदियों जैसा बहाया था।</verse>
				<verse number="17">फिर भी वे परमेश्‍वर के विरुद्ध पाप-पर- पाप करते रहे, शुष्‍क प्रदेश में सर्वोच्‍च प्रभु का विरोध करते रहे।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने अपनी अभिलाषा-पूर्ति के लिए अपने हृदय में परमेश्‍वर की परीक्षा की।</verse>
				<verse number="19">वे परमेश्‍वर के विरुद्ध यह कहने लगे, “क्‍या ईश्‍वर निर्जन-प्रदेश में भोजन की व्‍यवस्‍था कर सकता है?</verse>
				<verse number="20">उसने चट्टान को मारा तो जल बहने लगा था; जलधाराएं उमड़ने लगी थीं; पर क्‍या वह रोटी भी दे सकता है? क्‍या वह अपने निज लोगों के लिए मांस का प्रबन्‍ध कर सकता है?”</verse>
				<verse number="21">अत: प्रभु यह सुनकर अत्‍यन्‍त क्रोधित हुआ, याकूब के प्रति उसकी क्रोधाग्‍नि भड़क उठी, इस्राएल के विरुद्ध उसका कोप धधकने लगा।</verse>
				<verse number="22">क्‍योंकि उन्‍होंने परमेश्‍वर पर विश्‍वास नहीं किया, उसकी मुक्‍तिप्रद शक्‍ति पर भरोसा नहीं किया।</verse>
				<verse number="23">फिर भी परमेश्‍वर ने ऊंचे आकाश-मण्‍डल को आदेश दिया, उसने स्‍वर्ग के द्वार खोल दिए,</verse>
				<verse number="24">और खाने के लिए उन पर मन्ना की वर्षा की; परमेश्‍वर ने उन्‍हें स्‍वर्ग का अन्न दिया।</verse>
				<verse number="25">लोगों ने स्‍वर्गदूतों की रोटी खाई; परमेश्‍वर ने उन्‍हें पेट भर भोजन प्रदान किया।</verse>
				<verse number="26">उसने आकाश में पुरवइया बहाई, और अपनी शक्‍ति से दक्‍खिनी वायु हांकी।</verse>
				<verse number="27">उसने उन पर धूलकण के समान मांस की वर्षा, और सागर तट के बालू के सदृश असंख्‍य पक्षियों की वर्षा की।</verse>
				<verse number="28">उनके शिविरों के मध्‍य, उनके निवासस्‍थान के चारों ओर पक्षियों को गिराया।</verse>
				<verse number="29">वे उन्‍हें खाकर तृप्‍त हुए; यों परमेश्‍वर ने उन्‍हें उनकी लालसा के अनुसार भोजन दिया।</verse>
				<verse number="30">अभी वे अपनी लालसा को तृप्‍त करने भी न पाए थे, उनका भोजन अभी उनके मुंह में ही था,</verse>
				<verse number="31">कि परमेश्‍वर का कोप उनके विरुद्ध भड़क उठा; उसने उनके बलवान पुरुषों को मार डाला, इस्राएल के युवकों को उसने बिछा डाला।</verse>
				<verse number="32">यह होने पर भी वे पाप करते रहे; उन्‍होंने परमेश्‍वर के आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों पर विश्‍वास नहीं किया।</verse>
				<verse number="33">इसलिए उसने उनके दिन निस्‍सारता में, और वर्ष आतंक में व्‍यतीत कराए।</verse>
				<verse number="34">जब परमेश्‍वर ने उन्‍हें मारा, तब उन्‍होंने उसकी खोज की, और पश्‍चात्ताप कर उसको ढूंढ़ने लगे।</verse>
				<verse number="35">उन्‍होंने स्‍मरण किया कि परमेश्‍वर ही उनकी चट्टान है, सर्वोच्‍च परमेश्‍वर उनका उद्धारकर्ता है।</verse>
				<verse number="36">किन्‍तु उन्‍होंने अपने मुंह से उसको धोखा दिया, वे उससे झूठ बोले;</verse>
				<verse number="37">क्‍योंकि परमेश्‍वर के प्रति उनका हृदय स्‍थिर न था, और उसके विधान के प्रति वे सच्‍चे न थे।</verse>
				<verse number="38">परन्‍तु परमेश्‍वर दयालु है, वह विनाश नहीं करता, वरन् वह अधर्म को ढांपता है। उसने बार-बार अपने क्रोध को लौटा लिया, और अपने रोष को पुन: भड़कने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="39">उसको स्‍मरण था कि ये तो प्राणी मात्र हैं, पवन के सदृश हैं, जो जाकर लौटता नहीं।</verse>
				<verse number="40">कितनी बार उन्‍होंने निर्जन प्रदेश में परमेश्‍वर से विद्रोह किया, और उसको उजाड़ भूमि में उदास किया।</verse>
				<verse number="41">वे बार-बार परमेश्‍वर की परीक्षा करते थे, और इस्राएल के पवित्र को चिढ़ाते थे।</verse>
				<verse number="42">उन्‍हें न उसके भुजबल का स्‍मरण रहा, और न उस दिन का, जब परमेश्‍वर ने उनको बैरियों से छुड़ाया था;</verse>
				<verse number="43">जब उसने मिस्र देश में अपने चिह्‍न दिखाए थे, सोअन की भूमि पर आश्‍चर्यपूर्ण कर्म किए थे।</verse>
				<verse number="44">परमेश्‍वर ने मिस्र की नदियों को रक्‍त में बदल दिया था, और मिस्र-निवासी उसका जल पी न सके।</verse>
				<verse number="45">परमेश्‍वर ने उनमें डांस भेजे, जिन्‍होंने उनको काटा; उसने मेंढक भेजे, जिन्‍होंने उनको सताया।</verse>
				<verse number="46">उसने उनकी उपज कीड़ों को, उनके परिश्रम का फल टिड्डियों को दे दिया।</verse>
				<verse number="47">उसने उनकी अंगूर की बेल ओलों से, और गूलर के वृक्ष तुषार से नष्‍ट कर दिए।</verse>
				<verse number="48">उसने उनके पशुओं पर ओले बरसाए, भेड़-बकरियों पर बिजली गिराई,</verse>
				<verse number="49">उनपर अपना प्रचंड क्रोध रोष, कोप, संकट− विनष्‍ट करनेवाले दूतों का दल भेजा।</verse>
				<verse number="50">उसने अपने क्रोध का द्वार खोल दिया, और उनके प्राणों को मृत्‍यु से नहीं बचाया, वरन् उनका जीवन महामारी को सौंप दिया।</verse>
				<verse number="51">उसने मिस्र देश में समस्‍त पहिलौठों को, हाम के शिविरों में उत्‍पन्न पौरुष के प्रथम फलों को नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="52">तत्‍पश्‍चात् परमेश्‍वर अपनी प्रजा को, अपने निज लोगों को भेड़ के सदृश ले चला। उसने निर्जन प्रदेश में रेवड़ के समान उनका मार्गदर्शन किया।</verse>
				<verse number="53">वह उन्‍हें सुरक्षित रूप से ले गया; अत: वे भयभीत नहीं हुए। किन्‍तु उनके शत्रुओं को सागर ने निगल लिया!</verse>
				<verse number="54">तब वह उन्‍हें अपनी पवित्र भूमि पर, पर्वत पर ले आया जिसको उसने अपने भुजबल से जीता था।</verse>
				<verse number="55">उसने उनके सामने से राष्‍ट्रों को निकाल दिया, एवं भूमि को बांटकर उनकी पैतृक संपत्ति बना दी; उसने इस्राएल के कुलों को उनके शिविरों में बसा दिया।</verse>
				<verse number="56">फिर भी उन्‍होंने सर्वोच्‍च परमेश्‍वर की परीक्षा की, उससे विद्रोह किया, और उसकी सािक्षयों का पालन नहीं किया।</verse>
				<verse number="57">उन्‍होंने उससे मुंह फेर कर अपने पूर्वजों के समान विश्‍वासघात किया, वे धोखा देनेवाले धनुष के समान दूसरी ओर मुड़ गए।</verse>
				<verse number="58">पहाड़ी शिखरों पर वेदियाँ स्‍थापित कर उन्‍होंने परमेश्‍वर को नाराज किया; उन्‍होंने मूर्तियां गढ़कर उसको ईष्‍र्यालु बनाया।</verse>
				<verse number="59">परमेश्‍वर ने यह सुना तो वह रोष से भर गया। उसने इस्राएल को पूर्णत: त्‍याग दिया।</verse>
				<verse number="60">उसने शिलोह के अपने निवासस्‍थान को, मनुष्‍यों में स्‍थित अपने शिविर को छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="61">उसने अपनी मंजूषा को पराधीन, अपने सामर्थ्य और महिमा के चिह्‍न को बैरी के हाथ कर दिया।</verse>
				<verse number="62">उसने अपने निज लोगों को तलवार को सौंप दिया; अपनी मीरास पर ही उसका कोप भड़का।</verse>
				<verse number="63">उनके युवकों को आग ने भस्‍म कर दिया, उनकी युवतियाँ विवाह के गीत न गा सकीं।</verse>
				<verse number="64">उनके पुरोहित तलवार से मारे गए, उनकी विधवाएँ शोक गीत न गा सकीं।</verse>
				<verse number="65">तब स्‍वामी मानो नींद से जागा, योद्धा के समान, जो मदिरा के कारण ललकारता है।</verse>
				<verse number="66">उसने अपने बैरियों को मारकर पीछे हटा दिया; उन्‍हें सदा के लिए उसने अपमानित किया।</verse>
				<verse number="67">उसने यूसुफ का शिविर त्‍याग दिया; उसने एफ्रइम गोत्र को नहीं चुना;</verse>
				<verse number="68">किन्‍तु यहूदा के कुल को, सियोन पर्वत को चुना, जिससे वह प्रेम करता है।</verse>
				<verse number="69">उसने गगन सदृश ऊंचा पवित्र स्‍थान बनाया, और पृथ्‍वी के समान उसको दृढ़ किया; उसने सदा के लिए उसको स्‍थापित किया।</verse>
				<verse number="70">उसने अपने सेवक दाऊद को चुना, और भेड़शाला से उसे निकाल लिया।</verse>
				<verse number="71">मेमनों और भेड़ों की रखवाली करने से उसे निकाल लिया, कि वह उसकी प्रजा याकूब का उसकी मीरास इस्राएल का मेषपाल बने।</verse>
				<verse number="72">दाऊद ने शुद्ध हृदय से उनकी रखवाली की, और बुद्धिमत्ता से उनका नेतृत्‍व किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="79">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, तेरे अधिकार क्षेत्र में विधर्मी घुस आए हैं; उन्‍होंने तेरे पवित्र भवन को अपवित्र कर दिया है; उन्‍होंने यरूशलेम को खंडहर बना दिया है।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने तेरे सेवकों की लाशों को आकाश के पक्षियों का आहार बनने के लिए, तेरे भक्‍तों का मांस पृथ्‍वी के पशुओं को खाने के लिए दिया है।</verse>
				<verse number="3">यरूशलेम के चारों ओर उन्‍होंने उनका रक्‍त पानी के समान बहाया है; उन्‍हें मिट्टी देनेवाला कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="4">हम पड़ोसी देशों की निन्‍दा के पात्र बन गए हैं; हम चारों ओर की कौमों के लिए उपहास और तिरस्‍कार के पात्र हैं।</verse>
				<verse number="5">हे प्रभु, कब तक? क्‍या तू निरंतर क्रोध करता रहेगा? कब तक तेरी ईष्‍र्या अग्‍नि जैसी जलती रहेगी?</verse>
				<verse number="6">उन राष्‍ट्रों पर, जो तुझको नहीं जानते, उन राज्‍यों पर, जो तेरा नाम ही नहीं लेते, अपना क्रोध उण्‍डेल।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने तेरी प्रजा इस्राएल को निगल लिया है, उसके निवास स्‍थान को उजाड़ दिया है।</verse>
				<verse number="8">हमारे पूर्वजों के अधर्म को हमारे विरुद्ध स्‍मरण न कर; तेरी दया हमें शीघ्र उपलब्‍ध हो; क्‍योंकि हमारी बहुत दुर्दशा की गई है।</verse>
				<verse number="9">हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर, अपने नाम की महिमा के लिए हमारी सहायता कर; अपने नाम के निमित्त हमें मुक्‍त कर, और हमारे पापों को ढांप दे।</verse>
				<verse number="10">क्‍यों राष्‍ट्र यह कहें, ‘उनका परमेश्‍वर कहां है?’ तेरे सेवकों के बहाए गए रक्‍त का प्रतिशोध हमारी आंखों के सामने, राष्‍ट्रों पर प्रकट किया जाए।</verse>
				<verse number="11">बन्‍दियों की कराह तेरे सन्‍मुख पहुंचे; अपने महान सामर्थ्य से हमें बचा; हम मृत्‍यु का ग्रास बनने को हैं।</verse>
				<verse number="12">हे स्‍वामी, जिस निन्‍दा द्वारा हमारे पड़ोसियों ने तुझको निन्‍दित किया है, उसका सात गुना उनके माथे पर लौटा।</verse>
				<verse number="13">तब हम− तेरी प्रजा और तेरे चरागाह की भेड़ें− सदा तेरी सराहना करते रहेंगे। हम पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरे यश का वर्णन करेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="80">
				<verse number="1">हे इस्राएल के मेषपाल, सुन! रेवड़ के समान यूसुफ का नेतृत्‍व करनेवाले, हे करूबों पर विराजनेवाले, प्रकाशवान हो!</verse>
				<verse number="2">एफ्रइम, बिन्‍यामिन और मनश्‍शे के सन्‍मुख, अपना सामर्थ्य जाग्रत कर, हमारे उद्धार के हेतु आ।</verse>
				<verse number="3">हे परमेश्‍वर, हमें पुन: स्‍थापित कर; अपने मुख की ज्‍योति प्रकाशित कर कि हम बच जाएं।</verse>
				<verse number="4">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्‍वर, कब तक तू अपनी प्रजा की प्रार्थनाएँ अनसुनी करता रहेगा?</verse>
				<verse number="5">तूने उसे आंसू की रोटी खिलाई, और पीने को आंसू ही आंसू दिए।</verse>
				<verse number="6">तू हमें पड़ोसियों के लिए कलह का कारण बनाता है, हमारे शत्रु हमारा मनमाना उपहास करते हैं।</verse>
				<verse number="7">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के परमेश्‍वर, हमें पुन: स्‍थापित कर; अपने मुख की ज्‍योति प्रकाशित कर कि हम बच जाएँ!</verse>
				<verse number="8">तू मिस्र देश से अंगूर कि एक बेल लाया, और विजातियों को भगाकर उसे लगा दिया।</verse>
				<verse number="9">तूने उसके लिए भूमि तैयार की। बेल ने जड़ पकड़ ली और देश-भर में फैल गई।</verse>
				<verse number="10">पर्वत उसकी छाया से और विशाल देवदार उसकी लताओं से आच्‍छादित हुए।</verse>
				<verse number="11">उसने भूमध्‍य सागर तक अपनी शाखाएं और फरात नदी तक अपनी टहनियाँ फैला ली थीं।</verse>
				<verse number="12">तब तूने उसके बाड़े को क्‍यों गिरा दिया? अब राही उसके फल को तोड़ते हैं।</verse>
				<verse number="13">जंगली सूअर उसे उजाड़ता है, वन पशु उसे चरते हैं।</verse>
				<verse number="14">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के परमेश्‍वर, लौट आ; स्‍वर्ग से दृष्‍टिपात कर; इस बेल की सुधि ले और इसकी रक्षा कर।</verse>
				<verse number="15">इस बेल को तूने अपने दाहिने हाथ से रोपा था; इस शाखा को तूने अपने लिए सुदृढ़ किया था।</verse>
				<verse number="16">वह आग में भस्‍म हो गई है। वह काट डाली गई है। शत्रु तेरे मुख की ताड़ना से नष्‍ट हो जाएँ।</verse>
				<verse number="17">पर तेरी दाहिनी ओर के कृपापात्र पर, तेरा वरदहस्‍त रहे। उस व्यक्‍ति पर रहे, जिसे तूने अपनी सेवा के लिए सबल किया है।</verse>
				<verse number="18">तब हम तुझ से मुंह न मोड़ेंगे; हमें जीवन प्रदान कर, और हम तेरा नाम लेंगे।</verse>
				<verse number="19">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्‍वर, हमें पुन: स्‍थापित कर; अपने मुख की ज्‍योति प्रकाशित कर, कि हम बच जाएँ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="81">
				<verse number="1">उच्‍च स्‍वर में परमेश्‍वर का गीत गाओ। वह हमारी शक्‍ति है। याकूब के परमेश्‍वर का जयजयकार करो।</verse>
				<verse number="2">गीत गाओ, डफ और सितार के साथ मधुर वीणा बजाओ।</verse>
				<verse number="3">नवचंद्र के दिन नरसिंगा बजाओ; पूर्णिमा को, यात्रा-पर्व मनाओ।</verse>
				<verse number="4">यह इस्राएल के लिए संविधि है, याकूब के परमेश्‍वर का आदेश है।</verse>
				<verse number="5">जब वह मिस्र देश से निकला, तब यूसुफ के कुल में यह साक्षी स्‍थापित की थी। मैंने ऐसी भाषा सुनी जिसे मैं नहीं जानता था:</verse>
				<verse number="6">“मैं-प्रभु ने तेरे कंधों को भार-मुक्‍त कर दिया है, तेरे हाथ टोकरियों से मुक्‍त हो गए हैं।</verse>
				<verse number="7">तूने संकट में मुझे पुकारा, और मैंने तुझे बचाया, मैंने गर्जन के गुप्‍त स्‍थान से तुझे उत्तर दिया; मैंने मरीबा के झरने पर तुझे परखा। सेलाह</verse>
				<verse number="8">हे मेरी प्रजा, सुन; मैं तुझे सचेत करता हूँ। ओ इस्राएल, भला हो कि तू मेरी बात सुने!</verse>
				<verse number="9">तेरे मध्‍य में किसी पराये देवता की आराधना न की जाए; तू किसी अन्‍य ईश्‍वर की वन्‍दना न करना।</verse>
				<verse number="10">मैं ही प्रभु तेरा परमेश्‍वर हूँ, मैंने ही तुझे मिस्र देश से निकाला था; अपना मुंह खोल, और मैं उसे भर दूंगा।</verse>
				<verse number="11">“किन्‍तु मेरी प्रजा ने मेरी वाणी नहीं सुनी; इस्राएल मेरा इच्‍छुक न था।</verse>
				<verse number="12">अत: मैंने उनके हृदय के हठ पर उन्‍हें छोड़ दिया कि वे अपनी सम्‍मति के अनुसार चलें।</verse>
				<verse number="13">यदि मेरी प्रजा ने मेरी बात सुनी होती, यदि इस्राएल मेरे मार्ग पर चलता,</verse>
				<verse number="14">तो मैं शीघ्र ही उनके शत्रुओं को दबा देता, उनके बैरियों के विरुद्ध अपना हाथ उठाता।</verse>
				<verse number="15">प्रभु के बैरी इस्राएल को दण्‍डवत करते, और उसकी नियति सदा बनी रहती।</verse>
				<verse number="16">ओ इस्राएल, मैं तुझे सर्वोत्तम गेहूं खिलाता, और चट्टान के मधु से तुझे तृप्‍त करता।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="82">
				<verse number="1">परमेश्‍वर स्‍वर्ग-सभा में विराजमान हुआ, ईश-दूतों के मध्‍य वह यह न्‍याय करता है:</verse>
				<verse number="2">‘कब तक तुम अन्‍यायपूर्ण निर्णय करते रहोगे, कब तक तुम दुर्जनों का पक्ष लेते रहोगे? सेलाह</verse>
				<verse number="3">असहाय और अनाथ का न्‍याय करो, पीड़ित और निर्धन को निर्दोष सिद्ध करो।</verse>
				<verse number="4">असहाय और दरिद्र को मुक्‍त करो, दुर्जन के हाथ से उन्‍हें छुड़ाओ।’</verse>
				<verse number="5">वे जानते नहीं, वे समझते नहीं, वे अंधकार में भटक रहे हैं; पृथ्‍वी के समस्‍त आधार डगमगाने लगे हैं।</verse>
				<verse number="6">मैं कहता हूँ, ‘तुम ईश्‍वर के दूत हो, तुम सब सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के पुत्र हो!</verse>
				<verse number="7">तथापि तुम भी मनुष्‍य के समान मरोगे, शासकों के सदृश तुम्‍हारा भी पतन होगा।’</verse>
				<verse number="8">हे परमेश्‍वर, उठ और पृथ्‍वी का न्‍याय कर; समस्‍त राष्‍ट्रों पर तेरा ही अधिकार है!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="83">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, अपने को शांत न रख, तू चुप न रह, हे परमेश्‍वर, तू निश्‍चल न बैठ।</verse>
				<verse number="2">देख! तेरे शत्रु गरज रहे हैं; तेरे निंदकों ने सिर उठाया है।</verse>
				<verse number="3">वे तेरी प्रजा के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रच रहे हैं; उन्‍होंने तेरे शरणागतों के प्रति परस्‍पर सम्‍मति की है।</verse>
				<verse number="4">वे यह कहते हैं, ‘आओ, हम इन्‍हें मिटा डालें; कि वे एक राष्‍ट्र के रूप में जीवित न रहें। जिससे इस्राएल राष्‍ट्र का नाम सदा के लिए विस्‍मृत हो जाए।’</verse>
				<verse number="5">वे एक हृदय होकर सम्‍मति कर रहे हैं; उन्‍होंने तेरे विरुद्ध संधि की है−</verse>
				<verse number="6">एदोम के शिविर और इश्‍माएलियों ने, मोआबी और हग्रियों ने,</verse>
				<verse number="7">गबाली, अम्‍मोनी और अमालेकी जाति ने, सोर-निवासियों सहित पलिश्‍ती जाति ने।</verse>
				<verse number="8">असीरिया राज्‍य भी उनके साथ मिल गया है; वे लोट-वंशियों के लिए दाहिना हाथ बन गए हैं। सेलाह</verse>
				<verse number="9">उनके साथ ऐसा व्‍यवहार कर, जैसा तूने मिद्यानियों के साथ किया था; जैसा तूने किशोन नदी पर सीसरा और याबीन के साथ किया था।</verse>
				<verse number="10">वे एनदोर में नष्‍ट किए गए थे, वे भूमि की गंदगी बन गए थे।</verse>
				<verse number="11">उनके शासकों को ओरेब एवं जएब के समान, उनके समस्‍त राजपुत्रों को जेबह और सलमूना के सदृश कर दे,</verse>
				<verse number="12">जिन्‍होंने कहा था, ‘आओ, परमेश्‍वर की चराइयों पर अपना अधिकार कर लें।’</verse>
				<verse number="13">हे मेरे परमेश्‍वर, उन्‍हें बवंडर की धूल के सदृश, पवन के समक्ष भूसे के समान बना दे।</verse>
				<verse number="14">जैसे आग जंगल को भस्‍म कर देती है, जैसे ज्‍वाला पर्वतों को जला डालती है,</verse>
				<verse number="15">वैसे ही तू अपनी आंधी से उनका पीछा कर, अपने तूफान से उन्‍हें भयभीत कर।</verse>
				<verse number="16">हे प्रभु, उनका मुख लज्‍जा से भर दे, कि वे तेरे नाम को ढूंढ़ें।</verse>
				<verse number="17">सदा-सर्वदा के लिए उन्‍हें लज्‍जित और भयभीत कर दे, वे अपमानित होकर मर-मिटें।</verse>
				<verse number="18">वे जान लें कि तू ही जिसका नाम प्रभु है, समस्‍त पृथ्‍वी पर सर्वोच्‍च है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="84">
				<verse number="1">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, तेरा निवास-स्‍थान कितना मनोहर है!</verse>
				<verse number="2">प्रभु के आंगनों के लिए मेरा प्राण इच्‍छुक है, मूर्छित है; मेरा हृदय, मेरा शरीर जीवंत परमेश्‍वर का जय-जयकार करता है।</verse>
				<verse number="3">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, मेरे राजा, मेरे परमेश्‍वर, गौरेया ने भी बसेरा पा लिया; आबाबील ने तेरी वेदियों पर घोंसला बनाया; वहां वह अपने बच्‍चे रखती है।</verse>
				<verse number="4">धन्‍य हैं तेरे भवन में रहनेवाले; वे तेरी स्‍तुति निरंतर करते हैं।</verse>
				<verse number="5">धन्‍य हैं वे मनुष्‍य, जिनकी शक्‍ति तू है, जिनके हृदय में सियोन को जानेवाला राजमार्ग अंकित है।</verse>
				<verse number="6">जब वे शुष्‍क-प्रदेश से होकर जाते हैं, तब उसे हराभरा बना देते हैं, शरत्‍कालीन वर्षा भी आशिषों से उसे विभूषित करती है।</verse>
				<verse number="7">वे नये उत्‍साह से बढ़ते जाते हैं; परमेश्‍वर उन्‍हें सियोन में दर्शन देगा।</verse>
				<verse number="8">हे प्रभु, स्‍वर्गिक सेनाओं के परमेश्‍वर, मेरी प्रार्थना सुन; हे इस्राएल के परमेश्‍वर, मेरी बात पर कान दे। सेलाह</verse>
				<verse number="9">हे परमेश्‍वर, हमारी ढाल को देख; अपने अभिषिक्‍त राजा के मुख पर दृष्‍टि डाल!</verse>
				<verse number="10">तेरे आंगनों में एक दिन रहना अन्‍यत्र हजार दिन रहने से श्रेष्‍ठ है। दुष्‍टता के शिविर में निवास करने की अपेक्षा अपने परमेश्‍वर के भवन के द्वार पर खड़ा रहना ही मुझे प्रिय है।</verse>
				<verse number="11">प्रभु परमेश्‍वर सूर्य और ढाल है, वह अनुग्रह और महिमा प्रदान करता है। जो सिद्ध मार्ग पर चलते हैं, प्रभु उनसे भली वस्‍तुएं नहीं रोकता।</verse>
				<verse number="12">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु! धन्‍य है वह मनुष्‍य, जो तुझ पर भरोसा करता है!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="85">
				<verse number="1">हे प्रभु, तू अपने देश से प्रसन्न था; तूने इस्राएल की समृद्धि उसे पुन: प्रदान की थी।</verse>
				<verse number="2">तूने अपनी प्रजा के अधर्म क्षमा किए थे; तूने उसके समस्‍त पापों को ढांपा था। सेलाह</verse>
				<verse number="3">तूने अपने क्रोध का शमन किया था; तूने अपनी क्रोधाग्‍नि शांत की थी।</verse>
				<verse number="4">हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर, हमें पुन: समृद्ध कर, अपना रोष हमसे दूर रख।</verse>
				<verse number="5">क्‍या तू सदा ही हमसे नाराज रहेगा? क्‍या तू पीढ़ी से पीढ़ी अपना क्रोध बनाए रखेगा?</verse>
				<verse number="6">क्‍या तू हमें पुनर्जीवित नहीं करेगा जिससे तेरी प्रजा तुझ में आनन्‍दित हो?</verse>
				<verse number="7">हे प्रभु, हमें अपनी करुणा के दर्शन करा; अपना उद्धार हमें प्रदान कर।</verse>
				<verse number="8">मुझे सुनने दो, कि प्रभु परमेश्‍वर क्‍या कहता है? वह अपनी प्रजा से, अपने भक्‍तों से, और उनसे, जो हृदय से उसकी ओर लौटते हैं, शान्‍तिप्रद वचन बोलेगा।</verse>
				<verse number="9">निश्‍चय प्रभु का उद्धार उन लोगों के समीप है जो उससे डरते हैं; प्रभु की महिमा हमारे देश में निवास करेगी।</verse>
				<verse number="10">करुणा और सच्‍चाई आपस में मिलेंगी, धार्मिकता एवं शान्‍ति परस्‍पर चुंबन करेंगी।</verse>
				<verse number="11">धरती से सच्‍चाई अंकुरित होगी, और स्‍वर्ग से धार्मिकता दृष्‍टिपात करेगी।</verse>
				<verse number="12">सचमुच प्रभु वरदान देगा, और हमारी धरती अपनी उपज प्रदान करेगी।</verse>
				<verse number="13">धार्मिकता उसके आगे-आगे चलेगी और अपने पद-चिह्‍नों से मार्ग बनाएगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="86">
				<verse number="1">हे प्रभु, मेरी बात पर कान दे और मुझे उत्तर दे; क्‍योंकि मैं पीड़ित और दरिद्र हूं।</verse>
				<verse number="2">मेरे प्राण की रक्षा कर; क्‍योंकि मैं तेरा भक्‍त हूं। मैंने तुझ पर भरोसा किया है; अपने सेवक को बचा। तू ही मेरा परमेश्‍वर है;</verse>
				<verse number="3">हे स्‍वामी, मुझ पर कृपा कर; क्‍योंकि मैं दिन भर तुझको पुकारता हूं।</verse>
				<verse number="4">हे स्‍वामी, अपने सेवक के प्राण को आनन्‍दित कर; क्‍योंकि मैं तेरा ही ध्‍यान करता हूं।</verse>
				<verse number="5">हे स्‍वामी, तू भला और क्षमाशील है, तेरी दुहाई देनेवालों के लिए तू करुणा सागर है।</verse>
				<verse number="6">हे प्रभु, मेरी प्रार्थना पर ध्‍यान दे; मेरी विनती की पुकार को सुन।</verse>
				<verse number="7">मैं अपने संकट के दिन तुझको पुकारता हूं; क्‍योंकि तू मुझे उत्तर देता है।</verse>
				<verse number="8">हे स्‍वामी, देवताओं में न तुझ जैसा कोई है, और न तेरे जैसे कार्य किसी और के हैं।</verse>
				<verse number="9">हे स्‍वामी, समस्‍त राष्‍ट्र, जिन्‍हें तूने रचा है, तेरे सम्‍मुख आकर दण्‍डवत् करेंगे; वे तेरे नाम की महिमा करेंगे।</verse>
				<verse number="10">तू महान है, तू अद्भुत कार्यों का कर्त्ता है; तू ही एकमात्र परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="11">हे प्रभु, मुझे अपना मार्ग दिखा, कि मैं तेरी सच्‍चाई पर चलूं; मेरे हृदय को एकाग्रचित् बना कि वह तेरे नाम से डरे।</verse>
				<verse number="12">हे मेरे स्‍वामी, मेरे परमेश्‍वर, मैं सम्‍पूर्ण हृदय से तेरा गुणगान करूंगा; मैं तेरे नाम की महिमा सदा करता रहूंगा।</verse>
				<verse number="13">तू मुझ पर अत्‍यधिक करुणा करता है। तूने मृतक-लोक के गर्त्त से मेरे प्राण को मुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="14">हे परमेश्‍वर, धृष्‍ट लोग मेरे विरुद्ध खड़े हैं; आतंककारियों का दल मेरे प्राण के पीछे पड़ा है; वे तुझको अपने सम्‍मुख नहीं रखते हैं।</verse>
				<verse number="15">किन्‍तु तू, हे स्‍वामी, दयालु, कृपालु, विलम्‍ब से क्रोध करनेवाला, करुणा और सच्‍चाई से परिपूर्ण परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="16">मेरी ओर उन्‍मुख हो, मुझ पर कृपा कर, अपने सेवक को अपना सामर्थ्य प्रदान कर; अपनी सेविका की संतति को बचा।</verse>
				<verse number="17">अपनी भलाई का चिह्‍न प्रकट कर, कि मेरे बैरी उसे देख कर लज्‍जित हों। हे प्रभु, तू ही ने मेरी सहायता की है, मुझे सांत्‍वना प्रदान की है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="87">
				<verse number="1">यरूशलेम नगर की नींव पवित्र पर्वत पर रखी गई है;</verse>
				<verse number="2">प्रभु इस्राएल के समस्‍त निवास-स्‍थानों से अधिक सियोन के द्वारों से प्रेम करता है।</verse>
				<verse number="3">ओ परमेश्‍वर के नगर, तेरे विषय में प्रभु ने ये महिमायुक्‍त बातें कहीं हैं: सेलाह</verse>
				<verse number="4">“जो राष्‍ट्र मुझे जानते हैं, मैं उनमें मिस्र और बेबीलोन का उल्‍लेख करता हूं; पलिश्‍ती और इथियोपिया और सोर को भी देखो- उनके संबंध में कहा जाता है: ‘यह वहां उत्‍पन्न हुआ था।’</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु सियोन के विषय में कहा जाएगा: ‘यह अथवा वह, उसमें उत्‍पन्न हुआ था।’ स्‍वयं सर्वोच्‍च प्रभु नगर को सुरक्षित रखेगा।”</verse>
				<verse number="6">प्रभु जातियों के विषय में पुस्‍तक में लिखेगा, ‘यह वहीं उत्‍पन्न हुआ था।’ सेलाह</verse>
				<verse number="7">गायक और नर्तक दोनों यह कहते हैं, ‘मेरे समस्‍त प्रेरणा-स्रोत तुझमें हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="88">
				<verse number="1">हे प्रभु, मेरे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर, मैं तेरे समक्ष दिन-रात दुहाई देता हूँ।</verse>
				<verse number="2">मेरी प्रार्थना तेरे सम्‍मुख पहुंचे; तू मेरी विलाप-ध्‍वनि पर कान दे।</verse>
				<verse number="3">मेरा प्राण संकटों से भर गया है; मेरा जीव मृतक-लोक के निकट पहुंच रहा है।</verse>
				<verse number="4">मैं कबर में जाने वालों में गिना गया हूँ; मैं शक्‍तिहीन पुरुष के समान हूँ,</verse>
				<verse number="5">मैं मृतकों में भी परित्‍यक्‍त जैसा हूँ, कबर में पड़े उन वध किए हुओं के समान हूँ, जिनको तू कभी स्‍मरण नहीं करता, जिनके सिर से तेरा हाथ उठ गया है।</verse>
				<verse number="6">तूने मुझे कबर के गर्त्त में, अंधकारमय, गहरे स्‍थान में डाल दिया है।</verse>
				<verse number="7">तेरे क्रोध ने मुझे दबा लिया है; अपनी समस्‍त लहरों से तू मुझे डुबा रहा है। सेलाह</verse>
				<verse number="8">तूने मेरे परिचितों को मुझ से दूर कर दिया है, उनके लिए मुझे घृणा का पात्र बना दिया है। मैं बन्‍दी हूँ, और भाग नहीं सकता;</verse>
				<verse number="9">पीड़ा के कारण मेरी आंखें धुंधली पड़ रही हैं। हे प्रभु, मैं तुझको प्रतिदिन पुकारता हूँ, अपने हाथ तेरी ओर फैलाता हूँ।</verse>
				<verse number="10">क्‍या तू मृतकों के लिए आश्‍चर्यपूर्ण कर्म करता है? क्‍या मुर्दे उठ कर तेरी स्‍तुति करते हैं? सेलाह</verse>
				<verse number="11">क्‍या कबर में तेरी करुणा का, विनाश-लोक में तेरी सच्‍चाई का वर्णन हो सकता है?</verse>
				<verse number="12">क्‍या अन्‍धकार में तेरे आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों को, विस्‍मृति के गर्भ में तेरी धार्मिकता को प्रकट किया जा सकता है?</verse>
				<verse number="13">प्रभु, मैं तेरी दुहाई देता हूं; प्रात: मेरी प्रार्थना तेरे समक्ष पहुंचती है।</verse>
				<verse number="14">हे प्रभु, तू क्‍यों मुझे त्‍याग रहा है? क्‍यों तू अपना मुख मुझसे छिपा रहा है?</verse>
				<verse number="15">मैं पीड़ित हूँ और बचपन से ही रोगी हूँ; मैं मृत्‍यु के निकट हूँ; मैं तेरा आतंक सहता हूँ; मैं निस्‍सहाय हूँ।</verse>
				<verse number="16">तेरे क्रोध की लपटों ने मुझे घेर लिया है, तेरा आतंक मुझे नष्‍ट कर रहा है;</verse>
				<verse number="17">वे जल-प्रवाह के समान मुझे निरन्‍तर घेरे हुए हैं; उन्‍होंने मिलकर मुझे घेर लिया है।</verse>
				<verse number="18">तूने मेरे प्रिय मित्र और साथी को मुझसे दूर कर दिया है; अब अन्‍धकार ही मेरा साथी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="89">
				<verse number="1">प्रभु, मैं तेरी करुणा के गीत गाता रहूँगा; मैं अपने मुंह से तेरी सच्‍चाई पीढ़ी से पीढ़ी उद्घोषित करता रहूंगा।</verse>
				<verse number="2">मैं यह जानता हूँ, तेरी करुणा सदा-सर्वदा के लिए स्‍थित है; तेरी सच्‍चाई आकाश के सदृश स्‍थाई है।</verse>
				<verse number="3">तूने यह कहा है, ‘मैंने अपने मनोनीत राजा के साथ विधान स्‍थापित किया है, मैंने अपने सेवक दाऊद से यह शपथ खाई है:</verse>
				<verse number="4">मैं दाऊद के वंश को युग-युगान्‍त स्‍थिर रखूंगा, उसके सिंहासन को पीढ़ी से पीढ़ी बनाए रखूंगा।’ सेलाह</verse>
				<verse number="5">हे प्रभु, स्‍वर्ग तेरे आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों का गुणगान करे; पवित्र सन्‍तों की सभा में वह तेरी सच्‍चाई का गुणगान करे!</verse>
				<verse number="6">आकाश-मण्‍डल में प्रभु के तुल्‍य कौन है? स्‍वर्गदूतों में कौन प्रभु के समान हो सकता है?</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर पवित्र सन्‍तों की सभा में भयप्रद है, वह अपने चारों ओर रहनेवालों में महान और भयावह है।</verse>
				<verse number="8">हे प्रभु, स्‍वर्गिक सेनाओं के परमेश्‍वर, तेरे जैसा और कौन शक्‍तिवान है? हे प्रभु, तेरे चारों ओर तेरी सच्‍चाई है।</verse>
				<verse number="9">तू समुद्र के उत्‍पात पर शासन करता है; उसकी उद्दण्‍ड लहरों को शान्‍त करता है।</verse>
				<verse number="10">तूने जल-राक्षस रहब को लाश के समान कुचल डाला था, अपने शत्रुओं को अपने भुजबल से छिन्न- भिन्न किया था।</verse>
				<verse number="11">आकाश तेरा है, पृथ्‍वी भी तेरी है, संसार और उसकी परिपूर्णता को तूने ही स्‍थापित किया है।</verse>
				<verse number="12">तूने ही उत्तर और दक्षिण बनाए हैं; ताबोर एवं हेर्मोन पर्वत तेरे नाम का जयजयकार करते हैं।</verse>
				<verse number="13">तेरी भुजा बलवान है; तेरा हाथ शक्‍तिसम्‍पन्न है; तेरा दाहिना हाथ प्रबल है।</verse>
				<verse number="14">धार्मिकता और न्‍याय तेरे सिंहासन के मूल हैं; करुणा और सच्‍चाई तेरे आगे-आगे चलती हैं।</verse>
				<verse number="15">धन्‍य हैं वे, जो पर्व के उल्‍लास को जानते हैं; जो, हे प्रभु, तेरे मुख की ज्‍योति में चलते हैं;</verse>
				<verse number="16">जो तेरे नाम से निरन्‍तर आनन्‍दित होते हैं, और तेरी धार्मिकता से उन्नत हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="17">तू ही उनकी शक्‍ति की शोभा है; तेरी कृपा से हमारा मस्‍तक ऊंचा होता है।</verse>
				<verse number="18">हमारी ढाल प्रभु की है; हमारा राजा ‘इस्राएल के पवित्र’ प्रभु का है</verse>
				<verse number="19">तूने पुर्वकाल में अपने भक्‍त से दर्शन में यह कहा था, ‘मैंने शक्‍तिशाली पुरुष के सिर पर मुकुट रखा है; मैंने प्रजा में से एक पुरुष को चुना और उसको उन्नत किया है।</verse>
				<verse number="20">मैंने अपने सेवक दाऊद को ढूंढ़ लिया है; पवित्र तेल से उसका अभिषेक किया है।</verse>
				<verse number="21">अत: मेरा हाथ उस पर स्‍थित रहेगा, मेरी भुजा उसे शक्‍तिवान बनाएगी।</verse>
				<verse number="22">शत्रु उसे पराजित न कर सकेगा, और न कुटिल व्यक्‍ति उसे पीड़ा पहुँचाएंगे।</verse>
				<verse number="23">मैं उसके सम्‍मुख ही उसके बैरियों को नष्‍ट करूंगा; मैं उससे बैर करनेवालों का नाश कर दूंगा।</verse>
				<verse number="24">मेरी सच्‍चाई और करुणा उसके साथ रहेंगी; मेरे नाम से उसका मस्‍तक ऊंचा होगा।</verse>
				<verse number="25">मैं उसके अधिकार-क्षेत्र को भूमध्‍य सागर तक, उसके भुजबल को फरात नदी तक स्‍थित रखूंगा।</verse>
				<verse number="26">वह मुझे पुकार कर कहेगा, “तू ही मेरा पिता, मेरा परमेश्‍वर, मेरे उद्धार की चट्टान है।”</verse>
				<verse number="27">मैं उसे पहलौठा पुत्र, पृथ्‍वी के राजाओं में सर्वोच्‍च बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="28">मैं उसके प्रति सदा करुणा करता रहूंगा, और मेरा विधान उसके लिए अटल रहेगा।</verse>
				<verse number="29">मैं उसके वंश को युगान्‍त तक, उसके सिंहासन को स्‍वर्ग के दिन के समान स्‍थायी बनाए रखूंगा।</verse>
				<verse number="30">यदि उसके पुत्र व्‍यवस्‍था को त्‍याग देंगे, और मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों के अनुसार नहीं चलेंगे;</verse>
				<verse number="31">यदि वे मेरी संविधि को भंग करेंगे और मेरी आज्ञाओं का पालन नहीं करेंगे,</verse>
				<verse number="32">तो मैं छड़ी से उनके अपराधों की और कोड़ों से उनके अधर्म की सुध लूंगा।</verse>
				<verse number="33">परन्‍तु मैं उस पर से अपनी करुणा नहीं हटाऊंगा, और न अपनी सच्‍चाई को झूठा बनने दूंगा।</verse>
				<verse number="34">न मैं अपना विधान भंग करूंगा, और न अपने मुंह से निकले हुए शब्‍दों को बदलूंगा।</verse>
				<verse number="35">मैंने सदा-सर्वदा के लिए अपनी पवित्रता की शपथ खाई है; मैं दाऊद के प्रति झूठा नहीं बनूंगा।</verse>
				<verse number="36">उसका वंश सदा चलता रहेगा उसका सिंहासन मेरे सामने सूर्य जैसा चमकता रहेगा।</verse>
				<verse number="37">वह चन्‍द्रमा के समान सदा के लिए स्‍थित होगा; यह साक्षी आकाश में स्‍थिर है।” सेलाह</verse>
				<verse number="38">प्रभु, अब तूने उसे त्‍याग दिया, तूने उसको अस्‍वीकार कर दिया; तू अपने अभिषिक्‍त राजा से अति क्रुद्ध है।</verse>
				<verse number="39">तूने अपने सेवक के साथ अपने विधान को त्‍याग दिया; तूने उसके मुकुट को भूमि पर गिराकर अशुद्ध कर दिया।</verse>
				<verse number="40">तूने उसकी समस्‍त रक्षा-चौकियां गिरा दीं; उसके गढ़ों को खण्‍डहर बना दिया।</verse>
				<verse number="41">मार्ग से जाने वाले उसे लूटते हैं; वह पड़ोसियों की निन्‍दा का पात्र बन गया।</verse>
				<verse number="42">तूने उसके बैरियों का भुजबल बढ़ाया है, उसके सब शत्रुओं को आनन्‍दित किया है।</verse>
				<verse number="43">निस्‍सन्‍देह तूने उसकी तलवार की धार कुन्‍द कर दी और युद्ध में उसको टिकने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="44">तूने उसका राजदण्‍ड उसके हाथ से छीन लिया; और उसका सिंहासन भूमि पर गिरा दिया।</verse>
				<verse number="45">तूने उसके यौवन के दिन घटा दिए, और उसे पराजय की लज्‍जा से गड़ जाने दिया। सेलाह</verse>
				<verse number="46">हे प्रभु, कब तक? क्‍या तू सदा स्‍वयं को छिपाए रखेगा? कब तक तेरा क्रोध आग-जैसा जलता रहेगा?</verse>
				<verse number="47">हे स्‍वामी, स्‍मरण कर, जीवन-काल कितना अल्‍प है; तूने सब मनुष्‍यों को नश्‍वर उत्‍पन्न किया है।</verse>
				<verse number="48">ऐसा कौन मनुष्‍य है, जो सदा जीवित रहे, और मृत्‍यु को न देखे? कौन मनुष्‍य मृतकलोक के हाथ से अपने प्राण छुड़ा सकता है? सेलाह</verse>
				<verse number="49">हे स्‍वामी, कहां है तेरी प्राचीनकाल की करुणा, जिसकी शपथ तूने अपने सेवक दाऊद से सच्‍चाईपूर्वक खाई थी?</verse>
				<verse number="50">हे स्‍वामी, अपने सेवक की निन्‍दा स्‍मरण कर; मैं कैसे अपने हृदय में लोगों का अपमान सहता हूँ।</verse>
				<verse number="51">हे प्रभु, तेरे शत्रुओं ने मेरी निन्‍दा की है; उन्‍होंने तेरे अभिषिक्‍त राजा का पग-पग पर अपमान किया है।</verse>
				<verse number="52">प्रभु युग-युगान्‍त धन्‍य है। आमेन और आमेन!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="90">
				<verse number="1">हे स्‍वामी, तू पीढ़ी से पीढ़ी हमारे लिए आश्रय-स्‍थल बना हुआ है।</verse>
				<verse number="2">पर्वतों के उत्‍पन्न होने के पहिले, तेरे द्वारा संसार की सृष्‍टि होने के पूर्व, युग-युगान्‍त से तू ही परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="3">तू मनुष्‍य को मिट्टी में लौटा देता है; तू यह कहता है, “ओ मानव-पुत्र, लौट जा!”</verse>
				<verse number="4">तेरी दृष्‍टि में हजार वर्ष भी बीते कल के समान हैं, वे रात के एक पहर के सदृश हैं।</verse>
				<verse number="5">तू मनुष्‍यों को बहा ले जाता है; वे मानो स्‍वप्‍न हैं, वे घास के सदृश हैं जो प्रात: काल लहलहाती है:</verse>
				<verse number="6">वह प्रात: काल फूलती और लहलहाती है, किन्‍तु संध्‍या को मुर्झाकर सूख जाती है।</verse>
				<verse number="7">हम तेरे क्रोध से भस्‍म हो गए हैं; तेरे रोष से हम भयभीत हैं।</verse>
				<verse number="8">तूने अपने सम्‍मुख हमारे अधर्म के कार्यों को, अपने मुख की ज्‍योति में हमारे गुप्‍त पापों को रखा है।</verse>
				<verse number="9">तेरे क्रोध में हमारे दिन कटते हैं; हम अपने जीवन के वर्षों को आह भरते हुए बिताते हैं।</verse>
				<verse number="10">हमारी आयु के वर्ष सत्तर हैं; यदि वे बल के कारण अस्‍सी भी हो जाएं, तोभी उनकी अवधि दु:ख और कष्‍ट में बीतती है। वे अविलम्‍ब व्‍यतीत हो जाते हैं और हमारे प्राण-पखेरू उड़ जाते हैं।</verse>
				<verse number="11">तेरे कितने भक्‍त तेरे क्रोध की शक्‍ति को जान सकते हैं; तेरे रोष को कौन अनुभव कर सकता है?</verse>
				<verse number="12">अत: प्रभु, हमें सिखा कि हमारी आयु के दिन कितने कम हैं; और यों हम बुद्धिमत्तापूर्ण मन प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="13">हे प्रभु, लौट आ! कब तक? तू अपने सेवकों पर दया कर।</verse>
				<verse number="14">तू प्रात: काल अपनी करुणा से हमें तृप्‍त कर, जिससे हम जीवन भर जयजयकार करें, और आनन्‍द मनाएं।</verse>
				<verse number="15">जितने दिन तूने हमें पीड़ित किया, जितने वर्ष हमने दु:ख भोगा उतने ही समय तक हमें आनन्‍दित कर।</verse>
				<verse number="16">तेरे कार्य तेरे सेवकों पर, तेरा प्रताप उनकी सन्‍तान पर प्रकट हो!</verse>
				<verse number="17">हमारे स्‍वामी परमेश्‍वर की कृपा हम पर हो; जो कार्य हम करते हैं, उन्‍हें सफल कर। निश्‍चय प्रभु, तू हमारे कार्यों को सफल कर।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="91">
				<verse number="1">ओ सर्वोच्‍च प्रभु के आश्रय में रहने वाले, सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की छाया में निवास करने वाले,</verse>
				<verse number="2">प्रभु से यह कह, “तू मेरा शरण-स्‍थल और गढ़ है, तू मेरा परमेश्‍वर है, तुझ पर मैं भरोसा करता हूँ।”</verse>
				<verse number="3">वह तुझे बहेलिए के फंदे से, घातक महामारी से छुड़ाएगा;</verse>
				<verse number="4">वह तुझे अपने पंखों से घेर लेगा, तू उसके चरणों में शरण पाएगा; उसकी सच्‍चाई ही ढाल और झिलम हैं।</verse>
				<verse number="5">तू रात के आतंक से, और दिन में चलने वाले तीर से,</verse>
				<verse number="6">अन्‍धकार में फैलने वाली महामारी से, और दोपहर में विनाश करनेवाले भयंकर रोग से भयभीत न होगा।</verse>
				<verse number="7">तेरे निकट हजार लोग, तेरी दाहिनी ओर लाख लोग गिरते हों, पर महामारी तेरे पास नहीं आएगी।</verse>
				<verse number="8">तू केवल अपने नेत्रों से दृष्‍टि करेगा, तू दुर्जनों के प्रतिफल को देखेगा।</verse>
				<verse number="9">तूने प्रभु को अपना शरण-स्‍थल माना है। सर्वोच्‍च प्रभु तेरा धाम है।</verse>
				<verse number="10">इसलिए बुराई तेरे पास पहुंच नहीं सकेगी, महा विपत्ति तेरे शिविर के निकट आने न पाएगी।</verse>
				<verse number="11">तेरे समस्‍त मार्गों में तेरी रक्षा हेतु, प्रभु अपने दूतों को आज्ञा देगा।</verse>
				<verse number="12">वे तुझे अपने हाथों पर उठा लेंगे, जिससे तेरे चरणों को पत्‍थर से ठेस न लगे।</verse>
				<verse number="13">तू सिंह और सांप को कुचलेगा, तू युवा सिंह और अजगर को पैर-तले रौंदेगा।</verse>
				<verse number="14">प्रभु कहता है, ‘वह मुझ से प्रेम करता है, अत: मैं उसको छुड़ाऊंगा; वह मेरे नाम को जानता है, इसलिए मैं उसकी रक्षा करूंगा।</verse>
				<verse number="15">जब वह मुझे पुकारेगा, मैं उसे उत्तर दूंगा; संकट में मैं उसके साथ रहूंगा; मैं उसे मुक्‍त करूंगा और उसे महिमान्‍वित करूंगा।</verse>
				<verse number="16">मैं उसको दीर्घायु से तृप्‍त करूंगा, और उसे अपने उद्धार का दर्शन कराऊंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="92">
				<verse number="1">हे सर्वोच्‍च प्रभु! भला है तेरी स्‍तुति करना; भला है तेरे नाम का गुणगान करना;</verse>
				<verse number="2">दस तार के वाद्य पर, वीणा पर, सितार के साथ राग के अनुसार, प्रात: तेरी करुणा, तथा रात में तेरी सच्‍चाई घोषित करना, कितना भला है!</verse>
				<verse number="3"></verse>
				<verse number="4">हे प्रभु, तूने अपने कार्यों से मुझे आनन्‍दित किया है; मैं तेरे कार्यों का जयजयकार करूंगा जो तूने मेरे लिए किये हैं।</verse>
				<verse number="5">हे प्रभु, तेरे कार्य कितने महान हैं। तेरे विचार कितने गहन-गंभीर हैं!</verse>
				<verse number="6">नासमझ यह नहीं जानता और न मूर्ख यह समझता है</verse>
				<verse number="7">कि यद्यपि दुर्जन घास के सदृश हरे-भरे रहते हैं, समस्‍त कुकर्मी फलते-फूलते हैं, तो भी वे सदा-सर्वदा के लिए नष्‍ट हो जाएंगे,</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु प्रभु, तू युग-युगान्‍त उन्नत है।</verse>
				<verse number="9">प्रभु, तेरे शत्रु, हां तेरे शत्रु मिट जाएंगे; समस्‍त कुकर्मी छिन्न-भिन्न हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="10">तूने जंगली सांड़ के सींग के सदृश मेरा सिर ऊंचा किया है। तूने मुझपर ताजा तेल उण्‍डेला है ।</verse>
				<verse number="11">मेरी आंखों ने अपने घातकों का पतन देखा, मेरे कानों ने उन कुकर्मियों के विनाश को सुना, जो मेरे विरुद्ध खड़े हुए थे।</verse>
				<verse number="12">धार्मिक व्यक्‍ति खजूर वृक्ष के समान फलते-फूलते हैं; वे लबानोन प्रदेश के देवदार-जैसे बढ़ते हैं।</verse>
				<verse number="13">वे प्रभु के गृह में रोपे गए हैं; वे हमारे परमेश्‍वर के आंगनों में फलते-फूलते हैं।</verse>
				<verse number="14">वे वृद्धावस्‍था में भी फलते हैं; वे सदा रसमय और हरे-भरे रहते हैं,</verse>
				<verse number="15">जिससे वे यह घोषित कर सकें कि प्रभु सच्‍चा है; वह हमारी चट्टान है; उसमें लेशमात्र भी अधार्मिकता नहीं है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="93">
				<verse number="1">प्रभु राज्‍य करता है, वह प्रताप से विभूषित है। प्रभु विभूषित है, वह शक्‍ति का कटिबन्‍ध बांधे हुए है। निश्‍चय पृथ्‍वी की नींव दृढ़ है, वह विचलित न होगी।</verse>
				<verse number="2">प्रभु, तेरा सिंहासन अनादि काल से स्‍थिर है; तू युग-युगान्‍त से है।</verse>
				<verse number="3">सरिताएं उमड़ रही हैं; उनका घोर रव उमड़ रहा है। सरिताओं का गर्जन उमड़ रहा है।</verse>
				<verse number="4">महासागर की प्रचण्‍ड लहरों से अधिक प्रचण्‍ड, ऊंचे पर विराजमान प्रभु शक्‍तिशाली है।</verse>
				<verse number="5">प्रभु, तेरी साक्षी अति विश्‍वसनीय है; तेरे भवन को सदा-सर्वदा पवित्रता ही शोभा देती है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="94">
				<verse number="1">प्रभु प्रतिशोधी परमेश्‍वर है। हे प्रतिशोधी परमेश्‍वर, प्रकाशवान हो!</verse>
				<verse number="2">हे पृथ्‍वी के न्‍यायकर्ता, उठ! अहंकारियों को प्रतिफल दे!</verse>
				<verse number="3">हे प्रभु, दुर्जन कब तक, दुर्जन कब तक आनन्‍दित होते रहेंगे?</verse>
				<verse number="4">वे निरन्‍तर धृष्‍ट वचन बोलते हैं; समस्‍त कुकर्मी डींग मारते हैं।</verse>
				<verse number="5">हे प्रभु, वे तेरे निज लोगों को कुचलते हैं; तेरी मीरास को पीड़ित करते हैं।</verse>
				<verse number="6">वे परदेशी और विधवा की हत्‍या करते हैं, वे पितृहीन बच्‍चों को मार डालते हैं;</verse>
				<verse number="7">वे यह कहते हैं, ‘प्रभु नहीं देखता है; इस्राएल का परमेश्‍वर नहीं समझता है।’</verse>
				<verse number="8">अरे नासमझ लोगो, तुम विचार करो; अरे मूर्खो, तुम कब समझ से काम लोगे?</verse>
				<verse number="9">क्‍या कान को बनाने वाला स्‍वयं नहीं सुनता? अथवा आंख का रचयिता स्‍वयं नहीं देखता?</verse>
				<verse number="10">क्‍या राष्‍ट्रों को ताड़ित करनेवाला प्रभु उन्‍हें ताड़ित न करेगा? जो प्रभु मनुष्‍यों को ज्ञान की बातें सिखाता है,</verse>
				<verse number="11">वह मनुष्‍यों के विचारों को जानता है; वह यह भी जानता है कि मनुष्‍य श्‍वास मात्र है।</verse>
				<verse number="12">धन्‍य है वह मनुष्‍य, जिसको, प्रभु, तू ताड़ित करता है, और यों उसे अपनी व्‍यवस्‍था सिखाता है।</verse>
				<verse number="13">तू उसे संकट के दिनों में उस समय तक शान्‍ति देता है, जब तक दुर्जन के लिए गड्ढा न खुद जाए।</verse>
				<verse number="14">प्रभु अपने निज लोगों को नहीं छोड़ेगा, वह अपनी मीरास को नहीं त्‍यागेगा।</verse>
				<verse number="15">न्‍याय धार्मिकता की ओर लौटेगा, और सब निष्‍कपट व्यक्‍ति उसका अनुसरण करेंगे।</verse>
				<verse number="16">दुर्जन के विरुद्ध कौन मेरे पक्ष में उठेगा? कुकर्मियों के विरोध में कौन मेरे लिए खड़ा होगा?</verse>
				<verse number="17">यदि प्रभु ने मेरी सहायता न की होती, तो मैं तत्‍काल मृत्‍यु की खामोशी में निवास करता।</verse>
				<verse number="18">जब मैंने यह कहा, ‘मेरे पग फिसल रहे हैं,’ तब हे प्रभु, तेरी करुणा ने मुझे सहारा दिया।</verse>
				<verse number="19">जब मेरे हृदय में चिन्‍ताएं बढ़ जाती हैं, तब तेरे आश्‍वासन मेरे चित्त को प्रसन्न करते हैं।</verse>
				<verse number="20">क्‍या वे अत्‍याचारी राजा तुझसे सम्‍बद्ध हो सकते हैं जो संविधि की आड़ में उत्‍पात मचाते हैं?</verse>
				<verse number="21">वे भक्‍त के प्राण के लिए एकत्र होते हैं, वे निर्दोष को मृत्‍यु-दण्‍ड देते हैं;</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु प्रभु मेरे लिए शरण-स्‍थल है, मेरा परमेश्‍वर मेरे आश्रय की चट्टान बन गया है।</verse>
				<verse number="23">वह उन पर ही उनका अनिष्‍ट लौटाएगा; वह उन्‍हीं की बुराई के द्वारा उनको नष्‍ट करेगा; निश्‍चय ही हमारा प्रभु परमेश्‍वर उनको नष्‍ट करेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="95">
				<verse number="1">आओ, हम प्रभु का जय-जयकार करें; अपने उद्धार की चट्टान का जयघोष करें।</verse>
				<verse number="2">गुणगान करते हुए हम उसके सम्‍मुख आएं; स्‍तुतिगान गाते हुए उसका जयघोष करें।</verse>
				<verse number="3">प्रभु महान परमेश्‍वर है; वह समस्‍त देवताओं के ऊपर महान राजा है;</verse>
				<verse number="4">उसके अधिकार में पृथ्‍वी के गहरे स्‍थान हैं; पर्वतों के शिखर भी उसी के हैं।</verse>
				<verse number="5">जल भी उसी का है, क्‍योंकि उसने उसको बनाया है; थल की रचना उसी के हाथों ने की है।</verse>
				<verse number="6">आओ, हम उसके चरणों पर झुकें और उसकी आराधना करें; अपने निर्माता प्रभु के सम्‍मुख घुटने टेकें।</verse>
				<verse number="7">वह हमारा परमेश्‍वर है, और हम उसके चरागाह की रेवड़ हैं, उसके अधिकार की भेड़ें हैं। भला होता कि आज तुम उसकी वाणी सुनते!</verse>
				<verse number="8">तुम अपना हृदय कठोर न करना, जैसा तुम्‍हारे पूर्वजों ने उस दिन किया था जब वे मरीबा में, निर्जन प्रदेश के मस्‍सा में थे।</verse>
				<verse number="9">वहाँ तुम्‍हारे पूर्वजों ने प्रभु की परीक्षा की थी, प्रभु के कार्यों को देख कर भी उसे परखा था।</verse>
				<verse number="10">वह चालीस वर्ष तक उस पीढ़ी से घृणा करता रहा। प्रभु ने यह कहा था, ‘ये हृदय के भ्रष्‍ट लोग हैं, ये मेरे मार्गों को नहीं जानते हैं।’</verse>
				<verse number="11">अत: प्रभु ने अपने क्रोध में यह शपथ खाई, ‘ये मेरे विश्राम में प्रवेश नहीं करेंगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="96">
				<verse number="1">प्रभु के लिए नया गीत गाओ, हे पृथ्‍वी के लोगो, प्रभु के निमित्त गाओ!</verse>
				<verse number="2">प्रभु के लिए गाओ, उसके नाम को धन्‍य कहो; दिन-प्रतिदिन उसके उद्धार का सन्‍देश सुनाओ।</verse>
				<verse number="3">राष्‍ट्रों में उसकी महिमा का, समस्‍त जातियों में उसके अद्भुत कार्यों का वर्णन करो।</verse>
				<verse number="4">प्रभु महान है, वह स्‍तुति के अत्‍यन्‍त योग्‍य है; वह समस्‍त देवताओं से अधिक भक्‍ति-योग्‍य है।</verse>
				<verse number="5">अन्‍य जातियों के देवतागण मात्र मूर्तियां हैं; पर प्रभु ने स्‍वर्ग को निर्मित किया है।</verse>
				<verse number="6">उसके सम्‍मुख यश और प्रताप हैं; उसके पवित्र स्‍थान में शक्‍ति और सौन्‍दर्य हैं।</verse>
				<verse number="7">हे अन्‍य जातियों के कुलो, प्रभु की स्‍तुति करो! प्रभु की महिमा और शक्‍ति स्‍वीकार करो।</verse>
				<verse number="8">प्रभु के नाम की महिमा को स्‍वीकार करो! भेंट लेकर उसके आंगनों में प्रवेश करो।</verse>
				<verse number="9">पवित्रता से सज कर उसकी आराधना करो; हे पृथ्‍वी के लोगो, उसके सम्‍मुख कांपते रहो।</verse>
				<verse number="10">राष्‍ट्रों में यह कहो, ‘प्रभु राज्‍य करता है। निश्‍चय ही पृथ्‍वी की नींव दृढ़ है, वह विचलित न होगी। प्रभु लोगों का न्‍याय निष्‍पक्षता से करेगा,</verse>
				<verse number="11">स्‍वर्ग आनन्‍दित और पृथ्‍वी हर्षित हो! सागर और उसकी परिपूर्णता उल्‍लास से गर्जन करे।</verse>
				<verse number="12">धरती और जो कुछ उसमें है, वह प्रफुल्‍लित हो। जब प्रभु आएगा, तब वन के समस्‍त वृक्ष प्रभु के सम्‍मुख जयजयकार करेंगे। वह पृथ्‍वी का न्‍याय करने को आएगा। वह धार्मिकता से संसार का, और सच्‍चाई से सभी जातियों का न्‍याय करेगा</verse>
				<verse number="13"></verse>
			</chapter>
			<chapter number="97">
				<verse number="1">प्रभु राज्‍य करता है, पृथ्‍वी हर्षित हो; सागर-तट के सब देश आनन्‍दित हों।</verse>
				<verse number="2">प्रभु के चारों ओर मेघ और सघन अन्‍धकार है; धार्मिकता और न्‍याय उसके सिंहासन के मूल हैं।</verse>
				<verse number="3">उसके आगे-आगे अग्‍नि जाती है, जो उसके बैरियों को चारों ओर भस्‍म करती है!</verse>
				<verse number="4">उसकी विद्युत भू-मण्‍डल को प्रकाशित करती है; यह देखकर पृथ्‍वी कांप उठती है।</verse>
				<verse number="5">प्रभु की उपस्‍थिति से, समस्‍त पृथ्‍वी के स्‍वामी की उपस्‍थिति से पर्वत मोम सदृश पिघल जाते हैं।</verse>
				<verse number="6">स्‍वर्ग प्रभु की धार्मिकता घोषित करता है; समस्‍त जातियां उसकी महिमा का दर्शन पाती हैं।</verse>
				<verse number="7">समस्‍त मूर्तिपूजक, निस्‍सार मूर्तियों पर गर्व करनेवाले लज्‍जित होते हैं। देवतागण प्रभु को दण्‍डवत् करते हैं।</verse>
				<verse number="8">हे प्रभु, तेरे न्‍याय के विषय में सियोन ने सुना, और वह आनन्‍दित हुआ; यहूदा प्रदेश के नगर हर्षित हैं।</verse>
				<verse number="9">हे प्रभु, तू ही, समस्‍त पृथ्‍वी पर सर्वोच्‍च है; तू समस्‍त देवताओं के ऊपर अत्‍यन्‍त उन्नत है।</verse>
				<verse number="10">प्रभु बुराई से घृणा करने वालों से प्रेम करता है; वह अपने भक्‍तों के प्राणों की रक्षा करता है। वह दुर्जनों के हाथ से उन्‍हें मुक्‍त करता है।</verse>
				<verse number="11">धार्मिक व्यक्‍ति के निमित्त ज्‍योति, निष्‍कपट हृदय वालों के लिए आनन्‍द उदय होता है।</verse>
				<verse number="12">ओ धार्मिको, प्रभु में आनन्‍दित हो, उसके पवित्र नाम का गुणगान करो।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="98">
				<verse number="1">प्रभु के लिए नया गीत गाओ; क्‍योंकि प्रभु ने अद्भुत कार्य किए हैं! उसके दाहिने हाथ ने उसकी पवित्र भुजा ने विजय प्राप्‍त की है।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने अपना उद्धार घोषित किया है, राष्‍ट्रों के सम्‍मुख अपनी धार्मिकता प्रकट की है।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने इस्राएल के घराने के प्रति अपनी करुणा और सच्‍चाई को स्‍मरण किया है; पृथ्‍वी के समस्‍त सीमान्‍तों ने हमारे परमेश्‍वर के उद्धार को देखा है।</verse>
				<verse number="4">हे पृथ्‍वी के लोगो, प्रभु का जय-घोष करो; उत्‍साहपूर्वक जयजयकार करो, स्‍तुति गाओ।</verse>
				<verse number="5">सितार के साथ, दसतार सहित गीत के मधुर लय के साथ प्रभु की स्‍तुति गाओ!</verse>
				<verse number="6">तुरही और नरसिंगे के स्‍वर में, प्रभु, राजा के सम्‍मुख जयघोष करो!</verse>
				<verse number="7">सागर और उसकी परिपूर्णता, संसार और उसके निवासी, उल्‍लासपूर्वक गर्जन करें।</verse>
				<verse number="8">सरिताएं करतल ध्‍वनि करें। पर्वत मिलकर</verse>
				<verse number="9">प्रभु के सम्‍मुख जयजयकार करें; क्‍योंकि वह पृथ्‍वी का न्‍याय करने को आ रहा है; वह धार्मिकता से संसार का, और निष्‍पक्षता से सब जातियों का न्‍याय करेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="99">
				<verse number="1">प्रभु राज्‍य करता है; जातियां कांप उठें! वह करूबों पर सवार है; पृथ्‍वी डोल उठे!</verse>
				<verse number="2">प्रभु सियोन में महान है; वह समस्‍त जातियों पर उन्नत है।</verse>
				<verse number="3">लोग प्रभु के महान् और भयप्रद नाम का गुणगान करें; वह पवित्र है!</verse>
				<verse number="4">हे शक्‍तिमान न्‍यायप्रिय राजा, तूने ही निष्‍पक्षता की स्‍थापना की है; तूने इस्राएल में न्‍याय और धार्मिकता का व्‍यवहार किया है।</verse>
				<verse number="5">हमारे प्रभु परमेश्‍वर का गुणगान करो; उसके चरणों की चौकी के सम्‍मुख वन्‍दना करो। वह पवित्र है!</verse>
				<verse number="6">मूसा और हारून प्रभु के पुरोहित थे; प्रभु के नाम को पुकारने वालों में शमूएल थे; उन्‍होंने प्रभु को पुकारा, और प्रभु ने उन्‍हें उत्तर दिया था।</verse>
				<verse number="7">मेघ-स्‍तम्‍भ में से वह उनसे वार्तालाप करता था। उन लोगों ने प्रभु कि सािक्षयों, और उन संविधियों का पालन किया था, जिन्‍हें प्रभु ने उन्‍हें दिया था।</verse>
				<verse number="8">हे प्रभु, हमारे परमेश्‍वर, तू उन्‍हें उत्तर देता था; तू उनके लिए क्षमाशील परमेश्‍वर था, पर तू उनके बुरे कामों का प्रतिशोधी भी था!</verse>
				<verse number="9">हमारे प्रभु परमेश्‍वर का गुणगान करो; उसके पवित्र पर्वत पर जाकर प्रभु की वन्‍दना करो। क्‍योंकि प्रभु, हमारा परमेश्‍वर पवित्र है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="100">
				<verse number="1">पृथ्‍वी के लोगो, प्रभु का जयघोष करो!</verse>
				<verse number="2">आनन्‍द से प्रभु की सेवा करो, जयजयकार करते हुए उसके सम्‍मुख आओ!</verse>
				<verse number="3">जान लो कि प्रभु ही परमेश्‍वर है; प्रभु ने ही हमें बनाया है, और हम उसी के हैं; हम उसके निज लोग, उसके चरागाह की भेड़ें हैं।</verse>
				<verse number="4">उसके भवन के द्वारों से स्‍तुति-बलि के साथ प्रवेश करो; स्‍तुति गाते हुए उसके आंगनों में आओ। उसकी सराहना करो, उसके नाम को धन्‍य कहो!</verse>
				<verse number="5">प्रभु भला है; उसकी करुणा सदा-सर्वदा, उसकी सच्‍चाई पीढ़ी से पीढ़ी बनी रहती है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="101">
				<verse number="1">मैं करुणा और न्‍याय के गीत गाऊंगा; हे प्रभु, तेरे लिए मैं राग बजाऊंगा।</verse>
				<verse number="2">मैं निर्दोष आचरण पर ध्‍यान दूंगा, प्रभु, तू मेरे पास कब आएगा? मैं अपने घर के भीतर शुद्ध हृदय से आचरण करूंगा;</verse>
				<verse number="3">मैं अधम बातों को अपने नेत्रों के समक्ष नहीं रखूंगा। मैं पथभ्रष्‍टों के काम से घृणा करता हूं, मैं दुष्‍कर्म में लिप्‍त नहीं हूंगा।</verse>
				<verse number="4">हृदय की कुटिलता मुझ से दूर रहेगी; मैं बुराई से अनजान रहूंगा।</verse>
				<verse number="5">जो व्यक्‍ति गुप्‍त रूप से अपने पड़ोसी की निन्‍दा करता है, उसको मैं नष्‍ट करूंगा; जिसकी आखें घमण्‍ड से चढ़ी हैं और जिसके हृदय में अहंकार है, उसको मैं सहन नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="6">मेरी कृपादृष्‍टि देश के विश्‍वासपात्रों पर होगी, कि वे मेरे साथ निवास करें; जो व्यक्‍ति निर्दोष मार्ग पर चलता है, वह मेरी सेवा करेगा।</verse>
				<verse number="7">जो व्यक्‍ति छल-कपट करता है, वह मेरे घर के भीतर नहीं रह सकेगा; जो झूठ बोलता है, वह मेरे नेत्रों के समक्ष नहीं टिक सकेगा।</verse>
				<verse number="8">प्रभु के नगर से, सब कुकर्मियों को मिटाने के लिए मैं सबेरे-सबेरे देश के समस्‍त दुर्जनों को नष्‍ट करूंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="102">
				<verse number="1">हे प्रभु, मेरी प्रार्थना सुन; मेरी दुहाई तेरे समीप पहुँचे।</verse>
				<verse number="2">मेरे संकट के दिन अपना मुख मुझ से न छिपा! अपने कान मेरी ओर कर; जिस समय मैं पुकारूं, मुझे अविलम्‍ब उत्तर दे।</verse>
				<verse number="3">मेरे दिन धुएं के सदृश लुप्‍त हो जाते हैं; मेरी हड्डियाँ भट्टी जैसी धधक रही हैं।</verse>
				<verse number="4">मेरा हृदय घास की भांति झुलसकर सूख गया है; मैं भोजन करना भी भूल गया हूँ।</verse>
				<verse number="5">मेरी सिसकियों के स्‍वर के कारण मेरी अस्‍थियाँ त्‍वचा से चिपक गई हैं।</verse>
				<verse number="6">मैं निर्जन प्रदेश के धनेश के सदृश हूं; मैं खण्‍डहरों के उल्‍लू जैसा बन गया हूँ।</verse>
				<verse number="7">मैं जागता रहता हूँ; मैं छत पर एकाकी गौरे के समान हो गया हूँ।</verse>
				<verse number="8">मेरे शत्रु दिन-भर मेरी निन्‍दा करते हैं; मुझ पर हंसने वाले मेरे नाम से शाप देते हैं!</verse>
				<verse number="9">मैं रोटी के सदृश राख खाता हूँ, मैं अपने पेय में आंसू मिलाता हूँ,</verse>
				<verse number="10">तेरे क्रोध, तेरे कोप के कारण; क्‍योंकि तूने मुझे उठाकर फेंक दिया है।</verse>
				<verse number="11">मेरे दिन ढलती छाया के समान हैं, मैं घास के सदृश झुलस गया हूँ।</verse>
				<verse number="12">प्रभु, तू सदा सिंहासनारूढ़ है; तेरा नाम पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है।</verse>
				<verse number="13">तू उठेगा, और सियोन पर दया करेगा; उस पर कृपा करने का यही समय है; निर्धारित समय आ पहुँचा है।</verse>
				<verse number="14">तेरे सेवक उसके खण्‍डहरों को प्‍यार करते हैं, उसके विनाश पर उन्‍हें दया आती है।</verse>
				<verse number="15">राष्‍ट्र प्रभु के नाम पर श्रद्धा रखेंगे; पृथ्‍वी के समस्‍त राजा उसकी महिमा से भयभीत होंगे।</verse>
				<verse number="16">प्रभु सियोन को पुन: निर्मित करेगा, वह अपनी महिमा में प्रकट होगा।</verse>
				<verse number="17">वह दीन-दु:खियों की प्रार्थना की ओर मुख करेगा; वह उनकी प्रार्थना की उपेक्षा नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="18">यह भावी पीढ़ी के लिए लिख लिया जाए, ताकि सन्‍तति, जो उत्‍पन्न होगी, प्रभु की स्‍तुति करे:</verse>
				<verse number="19">प्रभु ने ऊंचे पवित्र स्‍थान से नीचे निहारा, उसने स्‍वर्ग से पृथ्‍वी पर दृष्‍टिपात किया,</verse>
				<verse number="20">जिससे वह बन्‍दियों का कराहना सुने, मृत्‍यु-दण्‍ड पाए हुओं को स्‍वतन्‍त्र करे;</verse>
				<verse number="21">ताकि लोग सियोन में प्रभु के नाम का पाठ करें, और वे यरूशलेम में उसकी स्‍तुति करें।</verse>
				<verse number="22">उस समय विजातियाँ और उनके राजा, प्रभु की सेवा के लिए एकत्र होंगे।</verse>
				<verse number="23">प्रभु ने मार्ग में ही मेरे बल को घटा दिया, मेरी आयु के दिन उसने कम कर दिए।</verse>
				<verse number="24">मैं यह कहता हूँ, ‘हे मेरे परमेश्‍वर! तेरी आयु पीढ़ी से पीढ़ी तक स्‍थिर है, तू मेरी पकी आयु के पूर्व मुझे न उठा।’</verse>
				<verse number="25">तूने आदि में पृथ्‍वी की नींव डाली, आकाश तेरे हाथों की कृति है।</verse>
				<verse number="26">सब नष्‍ट हो जाएंगे, परन्‍तु तू अटल है; वे वस्‍त्र के सदृश जीर्ण हो जाएंगे। तू उनको वस्‍त्र की भाँति बदल देता है,</verse>
				<verse number="27">अत: वे बदल जाते हैं; पर तू वैसा ही है; तेरी आयु का अन्‍त नहीं।</verse>
				<verse number="28">तेरे सेवकों की सन्‍तान सुरक्षित निवास करेगी, और उसके वंशज तेरे सम्‍मुख स्‍थिर होंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="103">
				<verse number="1">ओ मेरे प्राण, प्रभु को धन्‍य कह; मेरे अन्‍तर का सर्वस्‍व उसके पवित्र नाम को धन्‍य कहे!</verse>
				<verse number="2">ओ मेरे प्राण, उस प्रभु को धन्‍य कह, और उसके समस्‍त उपकारों को न भूल,</verse>
				<verse number="3">जो तेरे सब अधर्म को क्षमा करता है, जो तेरे समस्‍त रोगों को स्‍वस्‍थ करता है,</verse>
				<verse number="4">जो तेरे जीवन को कबर से मुक्‍त करता है, जो तुझे करुणा और अनुकम्‍पा से सुशोभित करता है,</verse>
				<verse number="5">जो जीवन भर तुझे भली वस्‍तुओं से तृप्‍त करता है, जिससे तेरा यौवन गरुड़ के सदृश गतिवान हो जाता है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु समस्‍त दलितों के लिए, मुक्‍ति और न्‍याय के कार्य करता है।</verse>
				<verse number="7">उसने मूसा पर अपने मार्ग, और इस्राएल की सन्‍तान पर अपने कार्य प्रकट किए।</verse>
				<verse number="8">प्रभु दयालु और कृपालु है, वह विलम्‍ब-क्रोधी और करुणामय है,</verse>
				<verse number="9">वह न सदा डांटता रहता है, और न सदैव क्रोध करता है।</verse>
				<verse number="10">वह हमारे पापों के अनुसार हम से व्‍यवहार नहीं करता, और न हमारे अधर्म के अनुसार हमें प्रतिफल देता है।</verse>
				<verse number="11">आकाश पृथ्‍वी के ऊपर जितना ऊंचा है, उतनी ही उसकी महान करुणा उसके भक्‍तों पर है।</verse>
				<verse number="12">पुर्व पश्‍चिम से जितनी दूर है, वह हमारे अपराध हमसे उतनी ही दूर करता है।</verse>
				<verse number="13">पिता अपने बच्‍चों पर जैसी दया करता है, प्रभु भी अपने भक्‍तों पर वैसी ही दया करता है।</verse>
				<verse number="14">वह हमारी रचना जानता है, उसे स्‍मरण है कि हम धूल ही हैं।</verse>
				<verse number="15">मनुष्‍य की आयु घास के समान है; वह मैदान के फूल के सदृश खिलता है;</verse>
				<verse number="16">वायु उसके ऊपर से बहती है, और वह ठहर नहीं पाता, उसका स्‍थान भी उसको फिर कभी नहीं पहचानता!</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु प्रभु की करुणा उसके भक्‍तों पर युग- युगान्‍त तक, और उसकी धार्मिकता उनके पुत्र-पुत्रियों, पौत्र-पात्रियों पर बनी रहती है,</verse>
				<verse number="18">जो उसके विधान को पूरा करते हैं, जो उसके आदेशों को स्‍मरण कर उनका पालन भी करते हैं।</verse>
				<verse number="19">प्रभु ने अपना सिंहासन स्‍वर्ग में स्‍थापित किया है, और उसकी सत्ता सब पर शासन करती है।</verse>
				<verse number="20">ओ प्रभु के स्‍वर्गदूतो, महान शक्‍तिशालियो, तुम उसका वचन सुनकर उसके अनुसार कार्य करते हो, प्रभु को धन्‍य कहो!</verse>
				<verse number="21">प्रभु की समस्‍त सेना, उसकी इच्‍छा को पूर्ण करने वाले समस्‍त सेवक, प्रभु को धन्‍य कहें!</verse>
				<verse number="22">प्रभु की समस्‍त सृष्‍टि, उसके राज्‍य के समस्‍त स्‍थानों में प्रभु को धन्‍य कहे! ओ मेरे प्राण, प्रभु को धन्‍य कह!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="104">
				<verse number="1">ओ मेरे प्राण, प्रभु को धन्‍य कह! हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर, तू अत्‍यन्‍त महान है। तू महिमा और सम्‍मान से विभूषित है।</verse>
				<verse number="2">तू प्रकाश को वस्‍त्र के सदृश पहिनता है। तूने आकाश को तम्‍बू के समान ताना है</verse>
				<verse number="3">तूने अपने निवास-स्‍थान को उपरले जल पर स्‍थित किया है। तू मेघों को अपना रथ बनाता है; तू पवन के पंखों पर सवारी करता है।</verse>
				<verse number="4">तू पवनों को अपने दूत बनाता है, और धधकती अग्‍नि को अपनी सेविका।</verse>
				<verse number="5">तूने पृथ्‍वी को उसकी नींवों पर स्‍थित किया है, जिससे वह युग-युगान्‍त तक न डगमगाएगी।</verse>
				<verse number="6">तूने उसे वस्‍त्र की भांति महासागर से ढांप दिया है; पर्वत के ऊपर जल ठहर गया है।</verse>
				<verse number="7">तेरी डांट से सागर भाग गए; तेरे गर्जन-स्‍वर के कारण वे पलायन कर गए।</verse>
				<verse number="8">वे पर्वतों से बहते हुए घाटियों में भर गए, उस स्‍थान पर, जिसे तूने उनके लिए निश्‍चित किया है।</verse>
				<verse number="9">तूने एक सीमा निर्धारित की है, कि वे उसे न लांघ सकें, और पृथ्‍वी को डुबाने के लिए न लौटें।</verse>
				<verse number="10">तू झरनों को घाटियों में बहाता है; वे पहाड़ों के मध्‍य बहते हैं।</verse>
				<verse number="11">वे मैदान के समस्‍त पशुओं को पानी देते हैं; जंगली गदहे अपनी प्‍यास बुझाते हैं।</verse>
				<verse number="12">उनके निकट आकाश के पक्षी निवास करते हैं। वे शाखाओं के बीच कलरव करते हैं।</verse>
				<verse number="13">तू अपने उपरले कक्ष से पहाड़ों पर वर्षा करता है; तेरे कार्यों के फल से धरती तृप्‍त है।</verse>
				<verse number="14">तू पशु के लिए घास, और मनुष्‍य के लिए वनस्‍पति उपजाता है, जिससे मनुष्‍य धरती से भोजन-वस्‍तु उत्‍पन्न करे,</verse>
				<verse number="15">तथा दाखरस, जो उसके हृदय को आनन्‍दित करता है, एवं मुख को चमकाने के लिए तेल, और रोटी, जो उसके हृदय को बल प्रदान करती है।</verse>
				<verse number="16">प्रभु के वृक्ष, जिनको उसने लगाया था, लबानोन प्रदेश के देवदार, जल से तृप्‍त रहे हैं।</verse>
				<verse number="17">उनमें पक्षी अपने घोंसले बनाते हैं; सनोवर के वृक्षों पर लगलग का बसेरा है।</verse>
				<verse number="18">जंगली बकरों के लिए ऊंचे पर्वत हैं; चट्टानी बिज्‍जुओं के लिए आश्रय-स्‍थल हैं।</verse>
				<verse number="19">तूने ऋतु-ज्ञान के लिए चन्‍द्रमा को बनाया है; सूर्य अपने अस्‍त होने का समय जानता है।</verse>
				<verse number="20">तू अन्‍धकार करता है, और रात हो जाती है, जिसमें समस्‍त वन-पशु विचरने लगते हैं।</verse>
				<verse number="21">सिंह के बच्‍चे शिकार के लिए गुर्राते हैं, और परमेश्‍वर से अपना आहार मांगते हैं।</verse>
				<verse number="22">सूर्य के उदय होते ही वे चले जाते हैं, और अपनी मांदों में विश्राम करते हैं।</verse>
				<verse number="23">मनुष्‍य अपने काम के लिए, सन्‍ध्‍या तक परिश्रम करने के लिए निकलता है।</verse>
				<verse number="24">हे प्रभु, तेरे कार्य कितने अधिक हैं। तूने उन सब कार्यों को बुद्धि से किया है; तेरे द्वारा रचे गए जीवों से पृथ्‍वी परिपूर्ण है।</verse>
				<verse number="25">यह समुद्र कितना महान और विशाल है; उसमें असंख्‍य जलचर हैं, छोटे-बड़े जीव-जन्‍तु हैं।</verse>
				<verse number="26">वहां जलयान चलते हैं, और लिव्‍यातान जल-पशु भी, जिसे तूने उसमें क्रीड़ा करने के लिए बनाया है।</verse>
				<verse number="27">ये सब तेरा मुख ताकते हैं, कि तू उन्‍हें यथा-समय उनका आहार प्रदान करे।</verse>
				<verse number="28">जब तू उन्‍हें आहार प्रदान करता है, तब वे उसको एकत्र कर लेते हैं; जब तू अपनी मुट्ठी खोलता है, तब वे भली वस्‍तुओं से तृप्‍त होते हैं।</verse>
				<verse number="29">जब तू अपना मुंह फेरता है, तब वे आतंकित होते हैं; जब तू उनकी सांस वापस लेता है, तब वे मर जाते हैं, और अपनी मिट्टी को लौट जाते हैं।</verse>
				<verse number="30">जब तू अपना आत्‍मा भेजता है, तब वे उत्‍पन्न किए जाते हैं; तू धरती की सतह को नया करता है।</verse>
				<verse number="31">प्रभु की महिमा सदा होती रहे; प्रभु अपने कार्यों से आनन्‍दित हो।</verse>
				<verse number="32">वह पृथ्‍वी पर दृष्‍टिपात करता है, और वह कांप उठती है; वह पर्वतों को स्‍पर्श करता है, और वे धुआं उगलने लगते हैं।</verse>
				<verse number="33">जब तक मैं जीवित हूं, प्रभु के लिए गीत गाऊंगा; अपने जीवन-भर मैं अपने परमेश्‍वर का स्‍तुतिगान करूंगा।</verse>
				<verse number="34">मेरा मनन-चिन्‍तन प्रभु को प्रिय लगे, क्‍योंकि मैं प्रभु में आनन्‍द मनाता हूं।</verse>
				<verse number="35">पृथ्‍वी से पापियों का अन्‍त हो जाए, दुर्जन भविष्‍य में न रहें। ओ मेरे प्राण, प्रभु को धन्‍य कह! प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="105">
				<verse number="1">प्रभु की सराहना करो, उसका नाम घोषित करो; सब जातियों में उसके कार्य प्रकट करो!</verse>
				<verse number="2">प्रभु के लिए गाओ, उसकी स्‍तुति गाओ; उसके समस्‍त अद्भुत कार्यों का वर्णन करो;</verse>
				<verse number="3">तुम उसके पवित्र नाम पर गौरव करो; प्रभु को खोजने वालों का हृदय आनन्‍दित हो।</verse>
				<verse number="4">प्रभु को, उसकी शक्‍ति को खोजो, उसके मुख को निरन्‍तर खोजते रहो।</verse>
				<verse number="5">उसके अद्भुत कार्यों को, जो उसने किए हैं, उसके चमत्‍कारों को, उसके मुंह से निकले न्‍याय-सिद्धान्‍तों को स्‍मरण करो,</verse>
				<verse number="6">ओ प्रभु के सेवक अब्राहम के वंशजो! ओ प्रभु के मनोनीत याकूब के पुत्र-पुत्रियो!</verse>
				<verse number="7">वही प्रभु हमारा परमेश्‍वर है; समस्‍त पृथ्‍वी पर उसके न्‍याय-सिद्धान्‍त सक्रिय हैं।</verse>
				<verse number="8">वह अपने विधान को, उस वचन को, जिसे उसने हजार पीढ़ियों को दिया है, सदा स्‍मरण रखता है।</verse>
				<verse number="9">अब्राहम के साथ स्‍थापित अपने विधान को, और इसहाक के साथ खाई अपनी शपथ को, प्रभु याद रखता है।</verse>
				<verse number="10">उसने याकूब के लिए संविधि, इस्राएल के लिए शाश्‍वत विधान निश्‍चित किया था।</verse>
				<verse number="11">उसने यह कहा था, ‘मैं तुझे कनान देश दूंगा; वह तुम्‍हारी मातृ-भूमि, मीरास बनेगा।’</verse>
				<verse number="12">जब वे संख्‍या में नगण्‍य थे, बहुत कम थे, जब वे वहां प्रवासी थे,</verse>
				<verse number="13">जब वे एक राष्‍ट्र से दूसरे राष्‍ट्र को, एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य में भटकते फिरते थे,</verse>
				<verse number="14">तब प्रभु ने किसी भी जाति को उन पर अत्‍याचार नहीं करने दिया; उसने उनके कारण राजाओं को भी डांटा:</verse>
				<verse number="15">‘मेरे अभिषिक्‍तों को स्‍पर्श मत करना; मेरे नबियों का अनिष्‍ट न करना।’</verse>
				<verse number="16">जब प्रभु ने देश पर अकाल भेजा, और रोटी के समस्‍त साधन तोड़ डाले,</verse>
				<verse number="17">तब उसने एक मनुष्‍य को, यूसुफ को उनके पहले भेजा, जो गुलाम बनने के लिए बेचा गया था।</verse>
				<verse number="18">उसके पैरों में बेड़ियां पहिनायी गई; उसकी गर्दन लोहे के सांकलों में जकड़ दी गई।</verse>
				<verse number="19">जब तक उसका कथन पूरा न हुआ, तब तक प्रभु का वचन उसे कसौटी पर कसता रहा।</verse>
				<verse number="20">तत्‍पश्‍चात् राजा ने सैनिक भेजा और उसे छुड़ा लिया, प्रजा के शासक ने उसे बन्‍धनमुक्‍त किया;</verse>
				<verse number="21">उसने उसे अपने महल का स्‍वामी, और अपनी समस्‍त सम्‍पत्ति का शासक नियुक्‍त किया,</verse>
				<verse number="22">कि वह अपनी इच्‍छानुसार उसके अधिकारियों को आदेश दे, और उसके मंत्रियों को सलाह दे।</verse>
				<verse number="23">तब इस्राएल मिस्र देश में आया, और हाम की धरती पर याकूब ने निवास किया।</verse>
				<verse number="24">प्रभु ने अपने निज लोगों को संख्‍या में खूब बढ़ाया, और उनके बैरियों से अधिक उन्‍हें बलवान बनाया।</verse>
				<verse number="25">तब प्रभु ने मिस्र-निवासियों का हृदय फेर दिया कि वे उसके निज लोगों से घृणा करें, उसके सेवकों से छल-कपट करें।</verse>
				<verse number="26">प्रभु ने अपने सेवक मूसा को, और हारून को जिसे उसने चुना था, भेजा।</verse>
				<verse number="27">दोनों ने उनके मध्‍य प्रभु के चिह्‍न दिखाए, हाम की धरती पर चमत्‍कार किए।</verse>
				<verse number="28">प्रभु ने अन्‍धकार भेजा, और वहां अंधेरा कर दिया, तोभी मिस्र-निवासियों ने उसके वचन का विरोध किया।</verse>
				<verse number="29">प्रभु ने उनके जल को रक्‍त में बदल दिया, और उनकी मछलियों को मार डाला।</verse>
				<verse number="30">उनका देश, उनके राजाओं के महल भी, मेंढकों से भर गए!</verse>
				<verse number="31">प्रभु ने कहा, और उनके समस्‍त देश पर मक्‍खी-मच्‍छड़ उमड़ आए।</verse>
				<verse number="32">प्रभु ने उनको वर्षा के बदले ओले दिए, उनकी धरती पर धधकती आग बरसाई।</verse>
				<verse number="33">प्रभु ने उनकी अंगूर लताएं और अंजीर के वृक्ष नष्‍ट कर दिए, उनके देश के सब पेड़ उखाड़ फेंके।</verse>
				<verse number="34">प्रभु ने कहा, और टिड्डी दल, एवं टिड्डियों के असंख्‍य बच्‍चे उमड़ आए,</verse>
				<verse number="35">जिन्‍होंने उनके देश की समस्‍त वनस्‍पति को खा लिया, उनकी भूमि के फलों को काट डाला।</verse>
				<verse number="36">प्रभु ने उनके देश के सब पहलौठों को, उनके पौरुष के प्रथम फलों को नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="37">तब प्रभु ने सोना-चांदी के साथ इस्राएलियों को गुलामी से बाहर निकाला, उनके कुलों में एक भी दुर्बल व्यक्‍ति न था।</verse>
				<verse number="38">उनके प्रस्‍थान से मिस्र-निवासी आनन्‍दित हुए; क्‍योंकि इस्राएलियों का भय उनमें समा गया था।</verse>
				<verse number="39">प्रभु ने छाया के निमित्त बादल ताना, और रात में प्रकाश के लिए अग्‍नि।</verse>
				<verse number="40">इस्राएलियों ने भोजन मांगा, और प्रभु ने बटेरों को पहुंचाया; प्रभु ने उन्‍हें स्‍वर्गिक रोटी से तृप्‍त किया।</verse>
				<verse number="41">प्रभु ने चट्टान को तोड़ा, और जल बहने लगा, निर्जल भूमि पर नदी दौड़ पड़ी।</verse>
				<verse number="42">प्रभु ने अपने सेवक अब्राहम के प्रति, अपने पवित्र वचन को स्‍मरण रखा।</verse>
				<verse number="43">अत: प्रभु अपने निज लोगों को हर्ष के साथ, अपनी मनोनीत प्रजा को जयजयकार सहित निकाल लाया।</verse>
				<verse number="44">प्रभु ने उन्‍हें अन्‍य जातियों के देश दिए; और उन्‍हें अन्‍य लोगों के श्रम के फल पर अधिकार दिया,</verse>
				<verse number="45">कि वे अंत तक प्रभु की संविधि का पालन करें; उसकी व्‍यवस्‍था को मानते रहें। प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="106">
				<verse number="1">प्रभु की स्‍तुति करो! प्रभु की सरहाना करो, क्‍योंकि वह भला है; क्‍योंकि उसकी करुणा सदा बनी रहती है।</verse>
				<verse number="2">कौन प्रभु के कार्यों का वर्णन कर सकता है? कौन उसका पूर्ण गुणगान सुना सकता है?</verse>
				<verse number="3">धन्‍य हैं वे जो न्‍याय पर चलते हैं, जो हर समय धार्मिक कार्य करते हैं!</verse>
				<verse number="4">हे प्रभु, जब तू अपने निज लोगों पर कृपा करेगा, तब मुझे भी स्‍मरण करना; जब तू उनका उद्धार करेगा, तब मेरी भी सुध लेना;</verse>
				<verse number="5">ताकि मैं तेरे चुने हुए लोगों का कल्‍याण देख सकूं, तेरे राष्‍ट्र के आनन्‍द में आनन्‍दित हो सकूं, तेरी मीरास के साथ महिमा करूं।</verse>
				<verse number="6">प्रभु, हमने और हमारे पूर्वजों ने पाप किया, हमने कुकर्म किया, हमने दुष्‍टता की।</verse>
				<verse number="7">जब हमारे पूर्वज मिस्र देश में थे, उन्‍होंने तेरे आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों को नहीं समझा, उन्‍होंने तेरी अपार करुणा को स्‍मरण नहीं किया, वरन् सागर पर, लाल सागर पर विद्रोह किया।</verse>
				<verse number="8">फिर भी प्रभु, तूने अपने नाम के लिए उन्‍हें बचाया, ताकि उन पर अपना सामर्थ्य प्रकट करे।</verse>
				<verse number="9">प्रभु, तूने लाल सागर को डांटा, और वह सूख गया; तू उन्‍हें गहरे सागर से निकाल लाया मानो सागर शुष्‍क प्रदेश हो!</verse>
				<verse number="10">इस प्रकार तूने उनके बैरियों से उन्‍हें बचाया, शत्रु के हाथ से उनको मुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="11">जल ने उनके शत्रुओं को डुबो दिया, उनमें एक भी शेष न रहा।</verse>
				<verse number="12">तब उन्‍होंने प्रभु के वचनों पर विश्‍वास किया, और वे स्‍तुतिगान गाने लगे।</verse>
				<verse number="13">पर वे शीघ्र ही प्रभु के कार्यों को भूल गए, वे उसके परामर्श के लिए नहीं ठहरे।</verse>
				<verse number="14">उन्‍होंने निर्जन प्रदेश में उदर-पूर्ति की कामना की, और उजाड़खण्‍ड में परमेश्‍वर की परीक्षा ली!</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने जो मांगा था, वह परमेश्‍वर ने उन्‍हें दिया; पर उनके मध्‍य महामारी भी भेज दी।</verse>
				<verse number="16">जब वे शिविर में मूसा के प्रति, प्रभु के पवित्र जन हारून के प्रति ईष्‍र्यालु हुए,</verse>
				<verse number="17">तब भूमि ने फट कर दातान को निगल लिया, उसने अबीराम के दल को ढांप दिया।</verse>
				<verse number="18">उनके दल में आग लगी, ज्‍वालाओं ने दुर्जनों को भस्‍म कर दिया।</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने होरेब पर्वत पर बछड़े की मूर्ति बनाई, और उस मूर्ति की वंदना की।</verse>
				<verse number="20">यों उन्‍होंने परमेश्‍वर की महिमा को घास चरने वाले बैल की मूर्ति के लिए बदल डाला।</verse>
				<verse number="21">वे अपने रक्षक परमेश्‍वर को भूल गए जिसने मिस्र देश में महान कार्य किए थे,</verse>
				<verse number="22">जिसने हाम की धरती पर आश्‍चर्य पूर्ण कर्म, और लाल सागर पर आतंकपूर्ण कार्य किए थे।</verse>
				<verse number="23">अत: प्रभु ने कहा कि वह उन्‍हें मार डालता, यदि प्रभु का मनोनीत मूसा उसके सम्‍मुख खड़ा न होता, और उसका कोप लौटा न देता; निस्‍सन्‍देह, प्रभु उन्‍हें नष्‍ट कर देता।</verse>
				<verse number="24">इस्राएलियों ने रमणीय देश को तुच्‍छ जाना; और प्रभु के वचन पर विश्‍वास नहीं किया।</verse>
				<verse number="25">वे अपने तम्‍बुओं में कुड़कुड़ाते रहे, उन्‍होंने प्रभु की वाणी नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="26">तब प्रभु ने उनके विषय में यह शपथ खाई, कि वह उन्‍हें निर्जन प्रदेश में धराशायी कर देगा,</verse>
				<verse number="27">वह उनके वंशजों को राष्‍ट्रों में बिखेर देगा, उन्‍हें विभिन्न देशों में तितर-बितर कर देगा।</verse>
				<verse number="28">वे पओर के बाल देवता पर आसक्‍त हो गए; और मुरदों पर चढ़ाई गई बलि खाने लगे।</verse>
				<verse number="29">उन्‍होंने अपने व्‍यवहार से प्रभु को क्रोधित किया; अत: उनके मध्‍य महामारी फूट पड़ी।</verse>
				<verse number="30">तब पीनहास ने खड़े होकर हस्‍तक्षेप किया, और महामरी रुक गई।</verse>
				<verse number="31">उसका यह कार्य पीढ़ी से पीढ़ी, युग-युगांत तक उसके लिए धार्मिकता गिना गया।</verse>
				<verse number="32">उन्‍होंने मरीबा के झरने पर प्रभु को क्रोधित किया, और उनके कारण मूसा का अनिष्‍ट हुआ।</verse>
				<verse number="33">उन्‍होंने मूसा के हृदय को कटु बना दिया, अतएव मूसा कटु वचन बोले।</verse>
				<verse number="34">इस्राएलियों ने अन्‍य जातियों को नष्‍ट नहीं किया; जैसा कि प्रभु ने उनसे कहा था।</verse>
				<verse number="35">पर वे राष्‍ट्रों में घुल-मिल गए, और उन्‍होंने उनके कार्य भी सीख लिये।</verse>
				<verse number="36">वे उनकी मूर्तियों की पूजा करने लगे, जो उनके लिए फन्‍दा बन गई।</verse>
				<verse number="37">उन्‍होंने अपने पुत्र और पुत्रियां भूत-प्रेतों को चढ़ाई।</verse>
				<verse number="38">उन्‍होंने निर्दोष रक्‍त बहाया, अपने ही पुत्र-पुत्रियों का रक्‍त, जिन्‍हें कनान की मूर्तियों पर उन्‍होंने चढ़ाया; धरती रक्‍त से अपवित्र हो गई।</verse>
				<verse number="39">वे अपने कार्यों से अशुद्ध हो गए, उन्‍होंने अपने व्‍यवहार द्वारा विश्‍वासघात किया!</verse>
				<verse number="40">तब अपने निज लोगों के प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठा, उसने अपनी मीरास से घृणा की।</verse>
				<verse number="41">उसने उन्‍हें राष्‍ट्रों के हाथ में सौंप दिया, ताकि उनसे बैर करने वाले उन पर शासन करें।</verse>
				<verse number="42">उनके शत्रुओं ने भी उनको दबाया, वे उनके अधिकार के वश में हो गए।</verse>
				<verse number="43">कई बार प्रभु ने उन्‍हें छुड़ाया, पर वे अपने विचारों में विद्रोही बने रहे, अत: अपने कुकर्मों के कारण उन्‍हें झुकना पड़ा।</verse>
				<verse number="44">फिर भी जब प्रभु ने उनकी चिल्‍लाहट सुनी, तब उसने उनके संकट पर ध्‍यान दिया।</verse>
				<verse number="45">प्रभु ने उनके लिए अपना विधान स्‍मरण किया; वह अपनी अपार करुणा के कारण दयावान हुआ।</verse>
				<verse number="46">जिन्‍होंने उनको बन्‍दी बनाया था, उन सब की दृष्‍टि में उन्‍हें दया का पात्र बना दिया।</verse>
				<verse number="47">हे प्रभु, हमारे परमेश्‍वर, हमारी रक्षा कर! विभिन्न राष्‍ट्रों से हमें एक स्‍थान पर एकत्र कर, ताकि हम तेरे पवित्र नाम का गुणगान करें, तेरी स्‍तुति से आनन्‍दित हों।</verse>
				<verse number="48">प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर अनादि काल से युग-युगान्‍त धन्‍य है! सब लोग यह कहें ‘आमेन!’ प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="107">
				<verse number="1">प्रभु की सराहना करो, क्‍योंकि वह भला है; क्‍योंकि उसकी करुणा सदा बनी रहती है!</verse>
				<verse number="2">प्रभु द्वारा मुक्‍त किए गए लोग, जिन्‍हें बैरी के हाथ से उसने मुक्‍त किया है,</verse>
				<verse number="3">जिन्‍हें भिन्न-भिन्न देशों से, पूर्व और पश्‍चिम, उत्तर और दक्षिण से एकत्र किया है, वे प्रभु की सराहना करें।</verse>
				<verse number="4">कुछ निर्जन प्रदेश में, उजाड़ खण्‍ड में भटक रहे थे, उन्‍हें बस्‍ती का मार्ग नहीं मिला था।</verse>
				<verse number="5">भूख और प्‍यास के कारण उनके प्राण मूर्छित हो गए थे।</verse>
				<verse number="6">तब उन्‍होंने अपने संकट में प्रभु की दुहाई दी, और प्रभु ने विपत्ति से उन्‍हें छुड़ाया।</verse>
				<verse number="7">वह उन्‍हें सीधे मार्ग पर ले गया कि वे बस्‍ती में पहुंच जाएं।</verse>
				<verse number="8">प्रभु की करुणा के लिए, मानव-जाति के प्रति किए गए उसके आश्‍चर्यपूर्ण कर्मो के लिए वे उसकी सराहना करें।</verse>
				<verse number="9">प्रभु प्‍यासे प्राण को तृप्‍त करता है, वह भूखे व्यक्‍ति को भली वस्‍तु से सन्‍तुष्‍ट करता है।</verse>
				<verse number="10">कुछ अन्‍धकार और मृत्‍यु-छाया में बैठे थे, पीड़ा और लोहे में जकड़े थे,</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि उन्‍होंने परमेश्‍वर के वचनों के प्रति विद्रोह किया, और सर्वोच्‍च प्रभु के परामर्श को तुच्‍छ समझा था।</verse>
				<verse number="12">अत: उनके हृदय कष्‍ट से दबा दिए गए; वे गिर पड़े, और उनका कोई सहायक न था।</verse>
				<verse number="13">तब उन्‍होंने अपने संकट में प्रभु की दुहाई दी, और प्रभु ने विपत्ति से उन्‍हें बचाया;</verse>
				<verse number="14">वह उन्‍हें अन्‍धकार और मृत्‍यु-छाया से निकाल लाया; उसने उनकी बेड़ियां तोड़ डालीं।</verse>
				<verse number="15">प्रभु की करुणा के लिए, मानव-जाति के प्रति किए गए, उसके आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों के लिए वे उसकी सराहना करें।</verse>
				<verse number="16">प्रभु पीतल के द्वार भी तोड़ डालता है, वह लोहे के छड़ों को भी टुकड़े-टुकड़े करता है।</verse>
				<verse number="17">कुछ अपने अपराधपूर्ण आचरण के कारण रोगी और कुकर्मों के कारण पीड़ित थे।</verse>
				<verse number="18">उनको भोजन से अरुचि हो गई थी, और वे मृत्‍यु-द्वार तक पहुंच चुके थे।</verse>
				<verse number="19">तब उन्‍होंने अपने संकट में प्रभु की दुहाई दी, और प्रभु ने विपत्ति से उन्‍हें बचाया;</verse>
				<verse number="20">उसने अपना वचन भेजकर उन्‍हें स्‍वस्‍थ किया, और विनाश से उनकी रक्षा की।</verse>
				<verse number="21">प्रभु की करुणा के लिए, मानव-जाति के प्रति किए गए, उसके आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों के लिए, वे उसकी सराहना करें।</verse>
				<verse number="22">वे स्‍तुति-बलि अर्पित करें और जयजयकार सहित उसके कार्यों का वर्णन करें।</verse>
				<verse number="23">कुछ जलयानों में समुद्र पर गए थे, वे महासागर में व्‍यापार करते थे।</verse>
				<verse number="24">उन्‍होंने प्रभु के कार्यों को, गहरे सागर में किए गए उसके आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों को देखा।</verse>
				<verse number="25">प्रभु ने आज्ञा दी, और तूफान आ गया, जिसने लहरों को उठा दिया।</verse>
				<verse number="26">जलयान आकाश तक ऊंचे उठ जाते, और फिर सागर की गहराइयों में नीचे आ जाते थे; संकट के कारण उनके प्राण पलायन करने लगे थे।</verse>
				<verse number="27">वे लुढ़कते थे, शराबी के समान लड़खड़ाते थे, और उनकी बुद्धि नष्‍ट हो चुकी थी!</verse>
				<verse number="28">तब उन्‍होंने अपने संकट में प्रभु की दुहाई दी, और प्रभु ने विपत्ति से उन्‍हें बचाया।</verse>
				<verse number="29">प्रभु ने तूफान को शान्‍त किया, और सागर की लहरें स्‍थिर हो गई।</verse>
				<verse number="30">तब वे आनन्‍दित हुए, क्‍योंकि उन्‍हें शान्‍ति मिली; प्रभु ने उन्‍हें उनके बन्‍दरस्‍थान तक पहुंचा दिया, जहां वे जाना चाहते थे।</verse>
				<verse number="31">प्रभु की करुणा के लिए, मानव-जाति के प्रति किए गए उसके आश्‍चर्यपूर्ण कर्मों के लिए, वे उसकी सराहना करें।</verse>
				<verse number="32">वे लोगों की मण्‍डली में उसकी अत्‍यधिक प्रशंसा करें, धर्मवृद्धों की सभा में उसकी स्‍तुति करें!</verse>
				<verse number="33">प्रभु नदियों को मरुभूमि में, झरनों को शुष्‍क भूमि में,</verse>
				<verse number="34">वहां के निवासियों की दुष्‍टता के कारण फलवन्‍त भूमि को लोनी मिट्टी में बदल डालता है।</verse>
				<verse number="35">वह मरुभूमि को जलाशय में, निर्जल भूमि को जल के झरनों में बदल देता है।</verse>
				<verse number="36">तब वह वहां भूखों को बसाता है, और वे बसने के लिए नगर का निर्माण करते हैं।</verse>
				<verse number="37">वे भूमि में बीज बोते, अंगूर के बाग लगाते, और अधिकाधिक फल प्राप्‍त करते हैं।</verse>
				<verse number="38">प्रभु उनको आशिष देता है कि वे बढ़ते जाएं; वह उनके पशुओं को भी घटने नहीं देता है।</verse>
				<verse number="39">जब वे दमन, संकट और दु:ख के कारण घटते और दब जाते हैं</verse>
				<verse number="40">तब प्रभु शासकों पर पराजय के अपमान की वर्षा करता है, और उन्‍हें मार्गहीन उजाड़ खण्‍ड में भटकाता है।</verse>
				<verse number="41">किन्‍तु वह दरिद्र को पीड़ा से निकाल कर उन्नत करता है, वह उनके परिवारों को रेवड़ के सदृश विशाल बनाता है।</verse>
				<verse number="42">निष्‍कपट व्यक्‍ति यह देखकर आनन्‍दित होते हैं; दुष्‍टता अपना मुंह बन्‍द रखती है।</verse>
				<verse number="43">जो बुद्धिमान है, वह इन बातों पर ध्‍यान दे; लोग प्रभु की करुणा पर विचार करें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="108">
				<verse number="1">हे परमेश्‍वर, मेरा हृदय तुझ में लीन है। लीन है मेरा हृदय! मैं गीत गाऊंगा, राग बजाऊंगा। ओ मेरे प्राण, जाग!</verse>
				<verse number="2">जागो, ओ वीणा और सितार! मैं प्रभात को जगा दूंगा!</verse>
				<verse number="3">हे प्रभु, देश-देश में मैं तेरी सराहना करूंगा, राष्‍ट्रों के मध्‍य मैं तेरी स्‍तुति गाऊंगा।</verse>
				<verse number="4">तेरी करुणा स्‍वर्ग तक और तेरा सत्‍य मेघों तक महान है।</verse>
				<verse number="5">हे परमेश्‍वर, स्‍वर्ग पर अपनी महानता प्रकट कर, समस्‍त पृथ्‍वी पर तेरी महिमा व्‍याप्‍त हो!</verse>
				<verse number="6">तू अपने भुजबल से हमें बचा, हमें उत्तर दे, जिससे तेरे प्रियजन मुक्‍त किए जाएं।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर ने अपनी पवित्रता में यह कहा है, ‘मैं प्रसन्न होकर शकेम को विभाजित करूंगा, और सूक्‍कोत घाटी को नाप दूंगा।</verse>
				<verse number="8">गिलआद प्रदेश मेरा है, और मनश्‍शे प्रदेश भी मेरा है एफ्रइम प्रदेश मेरा शिरस्‍त्राण है, यहूदा प्रदेश मेरा राजदण्‍ड है।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु मोआब राष्‍ट्र मेरी चिलमची है; एदोम राष्‍ट्र मेरे पैर के नीचे होगा; पलिश्‍ती राष्‍ट्र पर मैं जयघोष करूंगा।’</verse>
				<verse number="10">कौन मुझे सुदृढ़ नगर में पहुंचायेगा? कौन मुझे एदोम तक ले जाएगा?</verse>
				<verse number="11">हे परमेश्‍वर, क्‍या तूने हमारा परित्‍याग नहीं किया है? हे परमेश्‍वर, तू हमारी सेना के साथ क्‍यों नहीं जाता?</verse>
				<verse number="12">शत्रु के विरुद्ध हमारी सहायता कर; क्‍योंकि मनुष्‍य की सहायता व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर का साथ होने पर हम वीरता से लड़ेंगे; क्‍योंकि परमेश्‍वर ही हमारे शत्रुओं को कुचलेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="109">
				<verse number="1">मेरी स्‍तुति के परमेश्‍वर, तू चुप न रह!</verse>
				<verse number="2">दुर्जन और कुटिल व्यक्‍ति के मुंह मेरे विरुद्ध खुले हैं, वे मुझ से झूठी जिह्‍वा से बात करते हैं।</verse>
				<verse number="3">घृणास्‍पद शब्‍दों से मुझे घेरते, और अकारण मुझ पर आक्रमण करते हैं।</verse>
				<verse number="4">वे मेरे प्रेम के बदले मुझ पर दोषारोपण करते हैं, फिर भी मैं निरन्‍तर प्रार्थना करता हूं।</verse>
				<verse number="5">वे भलाई के निमित्त बुराई, मेरे प्रेम के बदले मुझे घृणा लौटाते हैं।</verse>
				<verse number="6">वे यह कहते हैं, ‘इसके विरुद्ध किसी दुर्जन को न्‍यायाधीश नियुक्‍त करो; दोषारोपण करनेवाला इसके दाहिने हाथ पर खड़ा हो।</verse>
				<verse number="7">जब इसका न्‍याय हो, तब यह दोषी ठहरे; इसकी क्षमा-याचना पाप गिनी जाए।</verse>
				<verse number="8">इसके जीवन के दिन नगण्‍य हों; इसका पद कोई दूसरा छीन ले!</verse>
				<verse number="9">इसके बच्‍चे पितृहीन और पत्‍नी विधवा हो जाए!</verse>
				<verse number="10">इसके बच्‍चे मारे-मारे फिरें, वे भीख मांगें; वे अपने उजाड़ घरों से भी निकाल दिए जाएं।</verse>
				<verse number="11">महाजन इसका सर्वस्‍व छीन ले, विदेशी इसके परिश्रम के फल को लूट लें।</verse>
				<verse number="12">इस पर कोई करुणा न करे, इसके पितृहीन बच्‍चों पर कोई दया न करे।</verse>
				<verse number="13">इसका वंश नष्‍ट हो जाए, दूसरी पीढ़ी में इसका नाम मिट जाए।</verse>
				<verse number="14">इसके पूर्वजों के कुकर्म प्रभु के समक्ष स्‍मरण किए जाएं; इसकी माता का पाप न मिटाया जाए।</verse>
				<verse number="15">इसके पाप प्रभु के समक्ष निरन्‍तर रहें, प्रभु धरती से इसकी स्‍मृति मिटा डाले।</verse>
				<verse number="16">क्‍योंकि इसने दया का व्‍यवहार करना स्‍मरण न रखा, बल्‍कि यह पीड़ित और दरिद्र का, हताश व्यक्‍ति का पीछा करता रहा कि उसे मार डाले।</verse>
				<verse number="17">इसे शाप देना प्रिय था, अभिशाप इस पर आ पड़े! आशिष इसे पसन्‍द न थी; वह इससे दूर रहे!</verse>
				<verse number="18">यह वस्‍त्र की भांति अभिशाप धारण करता था! जल के सदृश अभिशाप इसके पेट में, तेल के समान इसकी हड्डियों में समा जाए।</verse>
				<verse number="19">अभिशाप इसकी चादर बन जाए, जिसको यह ओढ़ता है; अभिशाप इसका कटिबन्‍ध हो जाए, जिसको वह नित्‍य लपेटता है।’</verse>
				<verse number="20">मुझ पर दोषरोपण करने वालों को, मेरे विरुद्ध बुरी-बुरी बातें कहने वालों को प्रभु की ओर से यही प्रतिफल मिले।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु मुझ से, हे परमेश्‍वर, मेरे स्‍वामी, अपने करुणामय नाम के अनुरूप व्‍यवहार कर; तेरी करुणा उत्तम है, अत: मुझे मुक्‍त कर।</verse>
				<verse number="22">मैं पीड़ित हूं, दरिद्र हूं, मेरे भीतर मेरा हृदय घायल है।</verse>
				<verse number="23">सन्‍ध्‍या की छाया के सदृश मैं ढलता जाता हूं; मैं टिड्डी की तरह उड़ा दिया गया हूं।</verse>
				<verse number="24">उपवास के कारण मेरे घुटने कापंते है, तेल के अभाव में मेरा शरीर सूख गया है।</verse>
				<verse number="25">मैं लोगों के उपहास का पात्र बन गया हूं, वे मुझे देखकर सिर हिलाते हैं।</verse>
				<verse number="26">हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर, मेरी सहायता कर! अपनी करुणा के अनुरूप मुझे बचा ले।</verse>
				<verse number="27">उन्‍हें ज्ञात हो जाए, कि यह तेरा कार्य है; हे प्रभु, तूने ही यह किया है।</verse>
				<verse number="28">वे अभिशाप दें, पर तू आशिष! मुझ पर आक्रमण करने वाले लज्‍जित हों; पर तेरे सेवक आनन्‍दित!</verse>
				<verse number="29">मुझ पर दोषारोपण करने वाले अपमान से विभूषित हों, वे पराजय को वस्‍त्र की तरह धारण करें।</verse>
				<verse number="30">मैं अपने मुंह से प्रभु की अत्‍यधिक सराहना करूंगा; मैं जनसमूह में उसकी स्‍तुति करूंगा।</verse>
				<verse number="31">प्रभु दरिद्र के दाहिने हाथ पर खड़ा रहता है, ताकि वह उसको मृत्‍यु-दण्‍ड देने वालों के हाथ से बचाए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="110">
				<verse number="1">प्रभु ने मेरे स्‍वामी से कहा: ‘जब तक मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न बना दूं, तू मेरी दाहिनी ओर बैठ।’</verse>
				<verse number="2">प्रभु सियोन से आपको शक्‍तिशाली राजदण्‍ड प्रदान करता है, कि आप अपने शत्रुओं के मध्‍य शासन करें।</verse>
				<verse number="3">जब आप युद्ध में विजय प्राप्‍त करते हैं, तब आपकी प्रजा स्‍वेच्‍छा से स्‍वयं को अर्पित करती है। आप पवित्रता से सुशोभित हैं। उषा कल के गर्भ से ओस की बूंद के सदृश तरुणाई आपको प्राप्‍त होती है।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने शपथ खाई है, और वह अपना यह निश्‍चय नहीं बदलेगा: ‘तू मलकीसेदेक के समान सदा के लिए पुरोहित है।’</verse>
				<verse number="5">प्रभु आपकी दाहिनी ओर है, वह अपने कोप के दिन राजाओं को कुचल देगा।</verse>
				<verse number="6">वह राष्‍ट्रों का न्‍याय-निर्णय करेगा, और लाशों को पाट देगा। वह धरती के विशाल क्षेत्र में शासकों को कुचल देगा।</verse>
				<verse number="7">महाराज, आप मार्ग में झरने से जल पिएंगे, आप विजय से अपना सिर ऊंचा करेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="111">
				<verse number="1">प्रभु की स्‍तुति करो! मैं सत्‍यनिष्‍ठों के समूह में, सभा में सम्‍पूर्ण हृदय से प्रभु की सराहना करूंगा।</verse>
				<verse number="2">प्रभु के कार्य महान हैं; जिन्‍हें वे कार्य प्रिय हैं, वे उनकी खोज करते हैं।</verse>
				<verse number="3">प्रभु के कार्य महिमा और सम्‍मान से पूर्ण हैं, उसकी धार्मिकता सदा बनी रहती है।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने अपने आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों का एक स्‍मारक बनाया है; प्रभु कृपालु और दयालु है।</verse>
				<verse number="5">वह अपने भक्‍तों को भोजन प्रदान करता है; वह अपना विधान सदा स्‍मरण रखता है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने राष्‍ट्रों का अत्तराधिकार अपने लोगों को प्रदान कर अपने कार्यों की शक्‍ति उन पर प्रकट की है।</verse>
				<verse number="7">प्रभु के कार्य सच्‍चाई और न्‍याय हैं; उसके समस्‍त आदेश विश्‍वसनीय हैं;</verse>
				<verse number="8">वे सदा-सर्वदा के लिए अटल हैं। उनको सच्‍चाई और सहज भाव से पूर्ण करना चाहिए।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने अपने निज लोगों के लिए उद्धार भेजा; उसने सदैव के लिए अपना विधान स्‍थापित किया। उसका नाम पवित्र और आतंकमय है!</verse>
				<verse number="10">प्रभु की भक्‍ति करना बुद्धि का आरम्‍भ है; जो उसका पालन करते हैं, उनको उत्तम समझ प्राप्‍त होती है। प्रभु की स्‍तुति सदा की जाएगी!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="112">
				<verse number="1">प्रभु की स्‍तुति करो! धन्‍य है, वह मनुष्‍य जो प्रभु का भय मानता है, जो उसकी आज्ञाओं से बहुत प्रसन्न होता है।</verse>
				<verse number="2">उसके वंशज पृथ्‍वी पर महान होंगे; सत्‍यनिष्‍ठ व्यक्‍ति की पीढ़ी आशिष पाएगी।</verse>
				<verse number="3">उसके घर में धन-सम्‍पत्ति रहती है; उसकी धार्मिकता सदा बनी रहती है।</verse>
				<verse number="4">सत्‍यनिष्‍ठ व्यक्‍ति के हेतु अन्‍धकार में प्रकाश उदय होता है; प्रभु कृपालु, दयालु और धार्मिक है।</verse>
				<verse number="5">जो मनुष्‍य दूसरों पर कृपा करता, और उधार देता है, जो न्‍यायपूर्वक प्रत्‍येक कार्य करता है, उसका कल्‍याण होता है।</verse>
				<verse number="6">वह कभी विचलित न होगा, भक्‍त की स्‍मृति सदा बनी रहेगी।</verse>
				<verse number="7">वह अशुभ समाचार से नहीं डरता; वह प्रभु पर भरोसा रखता है, उसका हृदय अडिग रहता है।</verse>
				<verse number="8">उसका हृदय दृढ़ है, जब तक वह अपने बैरियों पर विजयपूर्ण दृष्‍टि न करे, वह नहीं डरेगा।</verse>
				<verse number="9">उसने उदारता से दरिद्रों को दान दिया है, उसकी धार्मिकता सदा बनी रहेगी; सम्‍मान से उसका सिर ऊंचा रहता है।</verse>
				<verse number="10">दुर्जन यह देखकर क्रोधित होता है; वह दांत पीसता और गल-गलकर मर जाता है। अत: दुर्जन की इच्‍छा का विनाश होता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="113">
				<verse number="1">प्रभु की स्‍तुति करो! ओ प्रभु के सेवको, स्‍तुति करो, प्रभु के नाम की स्‍तुति करो!</verse>
				<verse number="2">आज से युग-युगान्‍त तक प्रभु का नाम धन्‍य है!</verse>
				<verse number="3">उदयाचल से अस्‍ताचल तक प्रभु के नाम की स्‍तुति की जाए!</verse>
				<verse number="4">प्रभु समस्‍त राष्‍ट्रों के ऊपर महान है, उसकी महिमा आकाश से ऊंची है!</verse>
				<verse number="5">हमारे प्रभु परमेश्‍वर के सदृश और कौन है? वह उच्‍च स्‍थान पर विराजमान है,</verse>
				<verse number="6">वह आकाश और पृथ्‍वी पर दृष्‍टिपात के लिए सिर झुकाता है।</verse>
				<verse number="7">वह धूल से निर्धन को, राख के ढेर से दरिद्र को उठाता है,</verse>
				<verse number="8">और वह उनको सामन्‍तों के साथ, अपने निज लोगों के सामन्‍तों के संग बैठाता है।</verse>
				<verse number="9">वह बांझ स्‍त्री को आनन्‍दित मां बनाकर घर में बसाता है। प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="114">
				<verse number="1">जब इस्राएली मिस्र देश से, याकूब के वंशज विदेशी भाषा-भाषियों के पास से निकल आए,</verse>
				<verse number="2">तब यहूदा प्रदेश प्रभु का पवित्र स्‍थान बन गया, इस्राएल प्रदेश उसका राज्‍य हो गया।</verse>
				<verse number="3">सागर यह देखकर भागा, यर्दन नदी उल्‍टी बहने लगी।</verse>
				<verse number="4">पर्वत मेढ़ों के सदृश, और पहाड़ियाँ मेमनों के समान उछलने लगीं!</verse>
				<verse number="5">ओ सागर, तुझे क्‍या हुआ कि तू भागा? ओ यर्दन नदी, तू क्‍यों उल्‍टी बहने लगी?</verse>
				<verse number="6">ओ पर्वतो, तुम मेढ़ों के सदृश, ओ पहाड़ियो, तुम मेमनों के समान क्‍यों उछलने लगीं?</verse>
				<verse number="7">ओ पृथ्‍वी, स्‍वामी की उपस्‍थिति से, याकूब के परमेश्‍वर की उपस्‍थिति से कांप उठ!</verse>
				<verse number="8">प्रभु चट्टान को जलाशय में, पथरीली भूमि को जलस्रोत में बदल देता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="115">
				<verse number="1">हे प्रभु, हमारी नहीं, हमारी नहीं, वरन् अपने नाम की महिमा कर! क्‍योंकि तू ही करुणा और सत्‍य से परिपूर्ण है।</verse>
				<verse number="2">राष्‍ट्र क्‍यों यह कहें, ‘उनका परमेश्‍वर कहां है?’</verse>
				<verse number="3">हमारा परमेश्‍वर स्‍वर्ग में है; जो उसको पसन्‍द आता है, वही कार्य वह करता है।</verse>
				<verse number="4">राष्‍ट्रों की मूर्तियां सोना-चांदी हैं, वे मनुष्‍यों के हाथों का काम हैं!</verse>
				<verse number="5">उनके मुंह तो हैं, पर वे बोलतीं नहीं; उनके आंखें हैं, किन्‍तु वे देख नहीं सकतीं।</verse>
				<verse number="6">उनके कान हैं, परन्‍तु वे सुन नहीं सकतीं; उनके नाक भी हैं, लेकिन वे सूंघ नहीं सकतीं।</verse>
				<verse number="7">उनके हाथ तो हैं, पर वे स्‍पर्श नहीं कर सकतीं; उनके पैर भी हैं, किन्‍तु वे चल नहीं सकतीं। वे अपने कण्‍ठ से शब्‍द भी नहीं निकाल सकतीं।</verse>
				<verse number="8">जो उन्‍हें बनाते हैं; वे उन्‍हीं मूर्तियों के सदृश निर्जीव हैं। वे भी बेजान हैं, जो उन पर भरोसा करते हैं।</verse>
				<verse number="9">ओ इस्राएली जनता, प्रभु पर भरोसा कर! वही तेरा सहायक और तेरी ढाल है।</verse>
				<verse number="10">ओ हारून वंश के पुरोहितो, प्रभु पर भरोसा करो! वही तुम्‍हारा सहायक और तुम्‍हारी ढाल है।</verse>
				<verse number="11">ओ प्रभु के श्रद्धालु भक्‍तो, प्रभु पर भरोसा करो। वही तुम्‍हारा सहायक और तुम्‍हारी ढाल है।</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने हमें स्‍मरण किया, वह हमें आशिष देगा; वह इस्राएली प्रजा को आशिष देगा; वह हारून वंश के पुरोहितों को आशिष देगा;</verse>
				<verse number="13">प्रभु अपने श्रद्धालु भक्‍तों को, बड़े-छोटे सब को आशिष देगा।</verse>
				<verse number="14">प्रभु तुम्‍हारी बढ़ती करे, तुम्‍हारी और तुम्‍हारे पुत्र-पुत्रियों की।</verse>
				<verse number="15">तुम प्रभु से आशिष पाओ; प्रभु आकाश और पृथ्‍वी का सृजक है।</verse>
				<verse number="16">स्‍वर्ग, प्रभु का ही स्‍वर्ग है, पर उसने मनुष्‍य-जाति को पृथ्‍वी प्रदान की है।</verse>
				<verse number="17">मृतक प्रभु की स्‍तुति नहीं करते, क्‍योंकि वे मृतक-लोक की खामोशी में डूब जाते हैं।</verse>
				<verse number="18">पर हम अब से सदा तक प्रभु को धन्‍य कहेंगे। प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="116">
				<verse number="1">मैं प्रभु से प्रेम करता हूं, क्‍योंकि उसने मेरी वाणी और विनती सुनी है।</verse>
				<verse number="2">उसने मेरी ओर ध्‍यान दिया है, अत: मैं अपने जीवन-भर उसको ही पुकारूंगा।</verse>
				<verse number="3">मृत्‍यु के पाश ने मुझे लपेटा था; मृतक-लोक के फन्‍दों ने मुझे फंसा लिया था; मुझे संकट और शोक सहना पड़ा।</verse>
				<verse number="4">तब मैंने प्रभु को उसके नाम से पुकारा, ‘हे प्रभु, तू मेरे प्राण को छुड़ा।’</verse>
				<verse number="5">प्रभु कृपालु और धर्ममय है; हमारा परमेश्‍वर दयालु है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु भोले मनुष्‍यों की रक्षा करता है; मैं दुर्दशा में था, उसने मुझे बचाया।</verse>
				<verse number="7">ओ मेरे प्राण, अपने नीड़ को लौट आ; क्‍योंकि प्रभु ने मेरा उपकार किया है।</verse>
				<verse number="8">तूने मेरे प्राण को मृत्‍यु से, मेरी आंखों को आंसुओं से, मेरे पैरों को गिरने से बचाया।</verse>
				<verse number="9">मैं जीव-लोक में प्रभु के समक्ष चलता हूं।</verse>
				<verse number="10">मैंने तब भी विश्‍वास किया था, जब मैंने यह सोचा था कि मैं अत्‍यन्‍त पीड़ित हूं;</verse>
				<verse number="11">मैं भयाकुल हो यह कहा था, ‘सब मनुष्‍य झूठे हैं।’</verse>
				<verse number="12">जो उपकार प्रभु ने मुझ पर किए हैं, उनका बदला किस प्रकार दूं?</verse>
				<verse number="13">मैं उद्धार का पात्र उठाकर प्रभु के नाम से आराधना करूंगा;</verse>
				<verse number="14">प्रभु के लोगों के सम्‍मुख मैं प्रभु के प्रति अपनी समस्‍त मन्नतें पूरी करूंगा।</verse>
				<verse number="15">प्रभु के संतों की मृत्‍यु प्रभु की दृष्‍टि में मूल्‍यवान है।</verse>
				<verse number="16">हे प्रभु, मैं तेरा सेवक हूं मैं तेरा सेवक, तेरी सेविका की संतति हूं। तूने मेरे बंधन खोल दिए हैं।</verse>
				<verse number="17">मैं तुझको स्‍तुति-बलि चढ़ाऊंगा, और प्रभु, तेरे नाम से आराधना करूंगा।</verse>
				<verse number="18">प्रभु की प्रजा के समक्ष, प्रभु के घर के आंगन में, ओ यरूशलेम, तेरे मध्‍य मैं प्रभु के प्रति अपनी समस्‍त मन्नतें पूरी करूंगा। प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
				<verse number="19"></verse>
			</chapter>
			<chapter number="117">
				<verse number="1">ओ समस्‍त राष्‍ट्रो, प्रभु की स्‍तुति करो; ओ सब जातियो, प्रभु का गुणगान करो।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने हम पर विशेष करुणा की है; प्रभु की सच्‍चाई सदा बनी रहती है। प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="118">
				<verse number="1">प्रभु की सराहना करो; क्‍योंकि वह भला है, उसकी करुणा सदा बनी रहती है।</verse>
				<verse number="2">इस्राएली जनता यह कहे, ‘प्रभु की करुणा सदा बनी रहती है।’</verse>
				<verse number="3">हारून वंश के पुरोहित यह कहें, ‘प्रभु की करुणा सदा बनी रहती है।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु की भक्‍ति करने वाले यह कहें, ‘प्रभु की करुणा सदा बनी रहती है।’</verse>
				<verse number="5">संकट में मैंने प्रभु को पुकारा; प्रभु ने मुझे उत्तर दिया, और मुझे संकट से मुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="6">प्रभु मेरे पक्ष में है, मैं नहीं डरूंगा। मनुष्‍य मेरा क्‍या कर सकता है?</verse>
				<verse number="7">प्रभु मेरे पक्ष में है, वह मेरा सहायक है; मैं अपने बैरियों पर विजयपूर्ण दृष्‍टि करूंगा।</verse>
				<verse number="8">मनुष्‍य पर भरोसा करने की अपेक्षा प्रभु की शरण लेना भला है।</verse>
				<verse number="9">शासकों पर भरोसा करने की अपेक्षा प्रभु की शरण लेना भला है।</verse>
				<verse number="10">सब राष्‍ट्रों ने मुझे घेर लिया; पर प्रभु के नाम से मैं उनका नाश करता हूं।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने मुझे घेर लिया, निस्‍सन्‍देह घेर लिया है; पर प्रभु के नाम से मैं उनका नाश करता हूं!</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने मुझे मधुमक्‍खियों के सदृश घेर लिया, वे कांटों की आग-जैसे भभक रहे हैं; पर प्रभु के नाम से मैं उनका नाश करता हूं!</verse>
				<verse number="13">मुझे गिराने के लिए बलपूर्वक धक्‍का दिया गया; किन्‍तु प्रभु ने मेरी सहायता की।</verse>
				<verse number="14">प्रभु मेरी शक्‍ति है; वह मेरा गीत है; वह मेरा उद्धार है।</verse>
				<verse number="15">धार्मिकों के शिविरों में जय-जयकार और उद्धार का यह यह स्‍वर हो रहा है: ‘प्रभु का दाहिना हाथ वीरता से कार्य करता है,</verse>
				<verse number="16">प्रभु का दाहिना हाथ उन्नत हुआ है, प्रभु का दाहिना हाथ वीरता से कार्य करता है!’</verse>
				<verse number="17">मैं मरूंगा नहीं, वरन् जीवित रहूंगा, मैं प्रभु के कार्यों का वर्णन करूंगा।</verse>
				<verse number="18">प्रभु ने मुझे बहुत ताड़ित किया, पर उसने मुझे मृत्‍यु को नहीं सौंपा।</verse>
				<verse number="19">मेरे लिए धर्म के द्वार खोलो; मैं उनमें प्रवेश कर प्रभु की सराहना करूंगा।</verse>
				<verse number="20">यह प्रभु का द्वार है; इससे धार्मिक प्रवेश करेंगे।</verse>
				<verse number="21">प्रभु, मैं तेरी सराहना करता हूं; क्‍योंकि तूने मुझे उत्तर दिया है, तू मेरा उद्धार है।</verse>
				<verse number="22">जिस पत्‍थर को भवन निर्मातओं ने रद्द किया, वह कोने की नींव का पत्‍थर बन गया।</verse>
				<verse number="23">यह कार्य प्रभु का है, और यह हमारी दृष्‍टि में अद्भुत है।</verse>
				<verse number="24">आज का यह दिन प्रभु ने बनाया है; हम उसमें मग्‍न और आनन्‍दित हों।</verse>
				<verse number="25">हे प्रभु, हम तुझ से विनती करते हैं; हमें बचा; हे प्रभु, हम तुझ से विनती करते हैं, हमें सफलता प्रदान कर।</verse>
				<verse number="26">प्रभु के नाम से आनेवाला व्यक्‍ति धन्‍य है। हम तुम्‍हें प्रभु-गृह में से धन्‍य कहते हैं!</verse>
				<verse number="27">प्रभु ही परमेश्‍वर है, उसने हमें प्रकाश दिया है। वेदी के कंगूरों तक शोभा-यात्रा को बंदनवार से सजाओ।</verse>
				<verse number="28">तू ही मेरा परमेश्‍वर है, मैं तेरी सराहना करता हूं; तू मेरा परमेश्‍वर है, मैं तेरा गुणगान करूंगा।</verse>
				<verse number="29">प्रभु की सराहना करो, क्‍योंकि वह भला है; क्‍योंकि उसकी करुणा सदा बनी रहती है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="119">
				<verse number="1">धन्‍य हैं वे जिनका आचरण निर्दोष है, जो प्रभु की व्‍यवस्‍था पर चलते हैं,</verse>
				<verse number="2">धन्‍य हैं वे जो प्रभु की सािक्षयां मानते हैं, जो अपने सम्‍पूर्ण हृदय से प्रभु की खोज करते हैं,</verse>
				<verse number="3">जो अन्‍याय नहीं करते वरन् प्रभु के मार्ग पर चलते हैं।</verse>
				<verse number="4">प्रभु, तूने अपने आदेश प्रदान किए हैं कि उत्‍साहपूर्वक उनका पालन किया जाए।</verse>
				<verse number="5">भला हो कि तेरी संविधियों का पालन करने के लिए मेरा आचरण दृढ़ हो जाए।</verse>
				<verse number="6">प्रभु, जब मैं तेरी सब आज्ञाओं पर ध्‍यान करता रहूंगा, तब मैं लज्‍जित नहीं होऊंगा।</verse>
				<verse number="7">जब मैं तेरे धर्ममय न्‍याय-सिद्धान्‍तों को सीखूंगा, तब निष्‍कपट हृदय से तेरी सराहना करूंगा।</verse>
				<verse number="8">मैं तेरी संविधियों का पालन करूंगा प्रभु, तू मुझे कदापि मत त्‍यागना!</verse>
				<verse number="9">जवान व्यक्‍ति अपना आचरण किस प्रकार शुद्ध रख सकता है? प्रभु, तेरे वचन का पालन करके।</verse>
				<verse number="10">मैं अपने सम्‍पूर्ण हृदय से तुझको खोजता हूं; मुझे अपनी आज्ञाओं से विमुख न होने देना!</verse>
				<verse number="11">मैंने तेरे वचन अपने हृदय में धारण किए हैं, कि मैं तेरे विरुद्ध पाप न करूं।</verse>
				<verse number="12">हे प्रभु, तू धन्‍य है; तू मुझे अपनी संविधियाँ सिखा।</verse>
				<verse number="13">तेरे समस्‍त न्‍याय-सिद्धान्‍तों का मैं अपने मुंह से वर्णन करूंगा।</verse>
				<verse number="14">मैं तेरी सािक्षयों के मार्ग से हर्षित होता हूं, जैसे मैं सब प्रकार के धन-धान्‍य से प्रसन्न होता हूं।</verse>
				<verse number="15">मैं तेरे आदेशों का पाठ करूंगा, मैं तेरे मार्गों की ओर दृष्‍टि करूंगा।</verse>
				<verse number="16">मैं तेरी संविधियों से प्रसन्न रहूंगा; मैं तेरे वचन को नहीं भूलूंगा।</verse>
				<verse number="17">प्रभु, अपने सेवक का उपकार कर, कि मैं जीवित रहूं और तेरे वचन का पालन कर सकूं।</verse>
				<verse number="18">तू मेरी आंखें खोल कि मैं तेरी व्‍यवस्‍था की अद्भुत बातें देख सकूं।</verse>
				<verse number="19">मैं पृथ्‍वी पर प्रवासी हूं; प्रभु, मुझ से अपनी आज्ञाएं न छिपा।</verse>
				<verse number="20">हर समय तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त की अभिलाषा करते-करते मेरा प्राण डूब चुका है।</verse>
				<verse number="21">तू अभिमानियों और शापितों को डांटता है, वे तेरी आज्ञाओं से भटक जाते हैं।</verse>
				<verse number="22">उनकी निन्‍दा और अपमान मुझ से दूर कर, क्‍योंकि मैं तेरी सािक्षयों को मानता हूं।</verse>
				<verse number="23">चाहे शासक भी बैठकर मेरे विरुद्ध बातें करें, तो भी मैं, तेरा यह सेवक, तेरी संविधियों का पाठ करूंगा।</verse>
				<verse number="24">तेरी सािक्षयां मेरा आनन्‍द हैं, वे मुझे परामर्श देती हैं।</verse>
				<verse number="25">मेरे प्राण धूल में मिल गए; प्रभु, तू अपने वचन के अनुसार मुझे पुनर्जीवित कर!</verse>
				<verse number="26">जब मैंने अपने आचरण की चर्चा की, तब तूने मुझे उत्तर दिया; मुझे अपनी संविधियां सिखा।</verse>
				<verse number="27">प्रभु, तू अपने आदेशों का मार्ग समझा; मैं तेरे आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों का ध्‍यान करूंगा।</verse>
				<verse number="28">वेदना के कारण मेरा प्राण पिघलने लगा है। तू अपने वचन के अनुसार मुझे बलवान बना।</verse>
				<verse number="29">प्रभु, असत्‍य का मार्ग मुझ से दूर कर; मुझ पर कृपा कर अपनी व्‍यवस्‍था सिखा।</verse>
				<verse number="30">मैंने सत्‍य का मार्ग चुना है, मैंने तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त अपने सम्‍मुख रखे हैं।</verse>
				<verse number="31">हे प्रभु, मैं तेरी सािक्षयों से चिपका हूं; मुझे लज्‍जित न होने देना।</verse>
				<verse number="32">जब तू मेरे हृदय को विशाल बनाएगा, तब मैं तेरी आज्ञाओं के मार्ग पर दौड़ूंगा।</verse>
				<verse number="33">हे प्रभु, मुझे अपनी संविधियों का मार्ग सिखा; मैं अन्‍त तक उसे मानता रहूंगा।</verse>
				<verse number="34">मुझे समझ दे कि मैं तेरी व्‍यवस्‍था को मानूं और पूर्ण हृदय से उसका पालन करूं।</verse>
				<verse number="35">अपनी आज्ञाओं के पथ पर मुझे चला, क्‍योंकि मैं उसमें आनन्‍दित होता हूं।</verse>
				<verse number="36">प्रभु, मेरे हृदय को लालच की ओर नहीं, किन्‍तु अपनी सािक्षयों की ओर झुका।</verse>
				<verse number="37">व्‍यर्थ वस्‍तुओं की ओर से मेरी आंखें हटा; मुझे अपने मार्ग के लिए जीवन दे।</verse>
				<verse number="38">तेरे भक्‍तों के लिए तेरी जो प्रतिज्ञा है, उसे अपने सेवक के लिए भी पुष्‍ट कर।</verse>
				<verse number="39">मेरी निंदा दूर कर, उससे मैं डरता हूं; तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त उत्तम हैं।</verse>
				<verse number="40">मैं तेरे आदेशों की अभिलाषा करता हूं; मुझे अपनी धार्मिकता से पुनर्जीवित कर।</verse>
				<verse number="41">हे प्रभु, तेरी करुणा, तेरी प्रतिज्ञा के अनुसार तेरा उद्धार मुझे प्राप्‍त हो।</verse>
				<verse number="42">तब मैं अपने निन्‍दकों को उत्तर दे सकूंगा, मैं तेरे वचन पर भरोसा करता हूं।</verse>
				<verse number="43">मेरे मुंह से सत्‍य का वचन कदापि मत छीन, क्‍योंकि मैं तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों की आशा करता हूं।</verse>
				<verse number="44">मैं तेरी व्‍यवस्‍था का निरन्‍तर, युग-युगान्‍त पालन करता रहूंगा,</verse>
				<verse number="45">मैं स्‍वतंत्रता में जीवन व्‍यतीत करूंगा; क्‍योंकि मैंने तेरे आदेशों की खोज की है।</verse>
				<verse number="46">मैं राजाओं के समक्ष तेरी सािक्षयों की चर्चा करूंगा; मैं लज्‍जित नहीं हूंगा।</verse>
				<verse number="47">मैं तेरी आज्ञाओं से हर्षित होता हूं; उनसे मैं प्रेम करता हूं।</verse>
				<verse number="48">मैं तेरी आज्ञाओं की ओर अपने हाथ फैलता हूं; उनसे मैं प्रेम करता हूं; मैं तेरी संविधियों का पाठ करूँगा।</verse>
				<verse number="49">प्रभु, अपने सेवक से की गई प्रतिज्ञा को स्‍मरण कर, जिसके द्वारा तूने मुझे आशा प्रदान की थी।</verse>
				<verse number="50">मेरी विपत्ति में मेरी यही सांत्‍वना है, कि तेरा वचन मुझे पुनर्जीवित करता है।</verse>
				<verse number="51">यद्यपि अभिमानी व्यक्‍ति मेरा अधिकाधिक उपहास करते हैं, तो भी मैं तेरी व्‍यवस्‍था से विमुख नहीं होता।</verse>
				<verse number="52">प्रभु, जब मैं अतीत के तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त स्‍मरण करता हूं, तब मैं स्‍वयं को दिलासा देता हूं।</verse>
				<verse number="53">जो दुर्जन व्यक्‍ति तेरी व्‍यवस्‍था को त्‍याग देते हैं, उनके कारण मैं क्रोधाग्‍नि से भस्‍म होने लगता हूं।</verse>
				<verse number="54">मेरे प्रवास के देश में तेरी संविधियां मेरे गीत बनी हैं।</verse>
				<verse number="55">प्रभु, मैं रात में तेरा नाम स्‍मरण करता हूं, मैं तेरी व्‍यवस्‍था का पालन करता हूं।</verse>
				<verse number="56">यह आशिष मुझे प्राप्‍त हुई, क्‍योंकि मैंने तेरे आदेश माने थे।</verse>
				<verse number="57">प्रभु, तू मेरा सब-कुछ है! मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं तेरे वचनों का पालन करूंगा।</verse>
				<verse number="58">मैं तेरी कृपा के लिए सम्‍पूर्ण हृदय से गिड़गिड़ाता हूं, प्रभु, अपनी कृपा के अनुसार मुझ पर अनुग्रह कर।</verse>
				<verse number="59">जब मैं अपने आचरण पर विचार करता हूं, तब अपने पैर तेरी सािक्षयों की ओर मोड़ता हूं।</verse>
				<verse number="60">मैं विलम्‍ब नहीं करता, वरन् तेरी आज्ञा-पालन के लिए शीघ्रता करता हूं।</verse>
				<verse number="61">यद्यपि दुर्जनों के फंदे मुझे फंसाते हैं, तो भी मैं तेरी व्‍यवस्‍था नहीं भूलता हूं।</verse>
				<verse number="62">तेरे धर्ममय न्‍याय-सिद्धान्‍तों के कारण आधी रात को उठकर मैं तेरी सराहना करता हूं।</verse>
				<verse number="63">मैं उन सब का साथी हूं जो तेरे भक्‍त हैं, जो तेरे आदेशों का पालन करते हैं।</verse>
				<verse number="64">हे प्रभु, पृथ्‍वी तेरी करुणा से परिपूर्ण है, प्रभु, मुझे अपनी संविधियां सिखा।</verse>
				<verse number="65">हे प्रभु, अपने वचन के अनुसार तूने अपने सेवक के साथ भलाई की है।</verse>
				<verse number="66">मुझे विवेक और समझ की बातें सिखा; क्‍योंकि मैं तेरी आज्ञाओं पर विश्‍वास करता हूं।</verse>
				<verse number="67">पीड़ित होने के पूर्व मैं भटक गया था, परन्‍तु अब मैं तेरे वचनों का पालन करता हूं।</verse>
				<verse number="68">तू भला है, और भलाई करता है, मुझे अपनी संविधियां सिखा।</verse>
				<verse number="69">अभिमानी व्यक्‍ति मुझे झूठ से पोतते हैं, किन्‍तु मैं सम्‍पूर्ण हृदय से तेरे आदेशों को मानता हूं।</verse>
				<verse number="70">उनकी आंखों पर परदा पड़ गया है परन्‍तु मैं तेरी व्‍यवस्‍था से हर्षित हूं।</verse>
				<verse number="71">मेरे लिए यह अच्‍छा था कि मैं पीड़ित हुआ, जिससे मैं तेरी संविधियां सीख सकूं।</verse>
				<verse number="72">सोने-चांदी के लाखों टुकड़ों की अपेक्षा तेरे मुंह की व्‍यवस्‍था मेरे लिए उत्तम है।</verse>
				<verse number="73">तेरे हाथों ने मुझे बनाया, और आकार दिया; अब मुझे समझ दे कि मैं तेरी आज्ञाओं को सीखूं।</verse>
				<verse number="74">जो तुझसे डरते हैं, वे मुझे देखकर आनन्‍दित होंगे, क्‍योंकि मैंने तेरे वचन की आशा की है।</verse>
				<verse number="75">प्रभु, मैं जानता हूं कि तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त धार्मिक हैं, और तूने मुझे सच्‍चाई से पीड़ित किया है।</verse>
				<verse number="76">मेरी यह विनती है कि जो प्रतिज्ञा तूने अपने सेवक से की थी, उसके अनुसार तेरी करुणा मुझे सांत्‍वना दे।</verse>
				<verse number="77">तेरी असीम अनुकंपा मुझ पर हो जिससे मैं जीवित रहूं; क्‍योंकि तेरी व्‍यवस्‍था मेरा हर्ष है।</verse>
				<verse number="78">अभिमानी व्यक्‍ति लज्‍जित हों; उन्‍होंने झूठ बोलकर मुझे ऐंठा है; पर मैं तेरे आदेशों का पाठ करूंगा।</verse>
				<verse number="79">जो तुझसे डरते हैं, वे मेरे पास आएं, जिससे वे तेरी सािक्षयों को जान सकें।</verse>
				<verse number="80">मैं निर्दोष हृदय से संविधि का पालन करूं, ताकि मुझे लज्‍जित न होना पड़े।</verse>
				<verse number="81">मेरा प्राण तेरे उद्धार को प्राप्‍त करने के लिए व्‍याकुल है; मैं तेरे वचन की आशा करता हूं।</verse>
				<verse number="82">मेरी आंखें तेरी प्रतिज्ञा-पूर्ति के लिए बेचैन हैं; मैं यह पूछता हूं: ‘तू कब मुझे सांत्‍वना देगा?’</verse>
				<verse number="83">मैं धुएं से धुंधलायी मशक के समान जर्जर हो गया हूं; तब भी मैं तेरी संविधियां नहीं भूला हूं।</verse>
				<verse number="84">तेरे सेवक की आयु के कितने दिन शेष हैं? प्रभु, तू मेरा पीछा करने वालों का कब न्‍याय करेगा?</verse>
				<verse number="85">अभिमानियों ने मेरे पतन के लिए गड्ढे खोदे हैं; वे तेरी व्‍यवस्‍था के अनुरूप आचरण नहीं करते हैं।</verse>
				<verse number="86">तेरी समस्‍त आज्ञाएं विश्‍वसनीय हैं, वे झूठ-मूठ मेरा पीछा करते हैं, प्रभु, मेरी सहायता कर!</verse>
				<verse number="87">उन्‍होंने मुझे धरती से लगभग मिटा ही डाला था; परन्‍तु मैंने तेरे आदेशों को नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="88">प्रभु, अपनी करुणा के कारण मुझे पुनर्जीवित कर, ताकि मैं तेरी सािक्षयों का पालन कर सकूं।</verse>
				<verse number="89">हे प्रभु, सदा-सर्वदा के लिए तेरा वचन आकाश में स्‍थिर रहे।</verse>
				<verse number="90">तेरी सच्‍चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक है; तूने पृथ्‍वी को स्‍थिर किया, वह खड़ी है।</verse>
				<verse number="91">आकाश और पृथ्‍वी तेरे निर्णय से आज भी स्‍थित हैं; क्‍योंकि वे तेरे सेवक हैं।</verse>
				<verse number="92">यदि तेरी व्‍यवस्‍था मेरा हर्ष न होती तो मैं विपत्ति में मर गया होता।</verse>
				<verse number="93">मैं तेरे आदेश कभी नहीं भूलूंगा; क्‍योकि उन्‍हीं के द्वारा तूने मुझे जीवित किया है।</verse>
				<verse number="94">प्रभु, मैं तेरा हूं, मेरी रक्षा कर; क्‍योंकि मैंने तेरे आदेशों की खोज की है।</verse>
				<verse number="95">मुझे नष्‍ट करने के लिए दुर्जन घात लगाते हैं, किन्‍तु मैं तेरी सािक्षयों पर विचार करता हूं।</verse>
				<verse number="96">मैंने समस्‍त पूर्णताओं को सीमाबद्ध देखा है, पर तेरी आज्ञा अत्‍यंत असीम है।</verse>
				<verse number="97">मैं तेरी व्‍यवस्‍था से कितना प्रेम करता हूं! दिन-भर मैं उसका पाठ करता हूं।</verse>
				<verse number="98">तेरी आज्ञा मेरे शत्रुओं से अधिक मुझे बुद्धिमान बनाती है, क्‍योंकि वह सदा मेरे साथ है।</verse>
				<verse number="99">मेरे सब शिक्षकों की अपेक्षा मुझ में अधिक समझ है; क्‍योंकि तेरी सािक्षयां मेरा दैनिक पाठ हैं।</verse>
				<verse number="100">मैं वृद्धों से अधिक विचार करता हूं, क्‍योंकि मैं तेरे आदेश मानता हूं।</verse>
				<verse number="101">मैं अपने पैरों को हरेक कुपथ से रोकता हूं, जिससे तेरे वचन का पालन करूं।</verse>
				<verse number="102">मैं तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों से नहीं हटता हूं, क्‍योंकि तूने मुझे सिखाया है।</verse>
				<verse number="103">तेरे वचन मेरी जीभ को कितने स्‍वादिष्‍ट लगते हैं! वे मेरे मुंह में मधु से अधिक मीठे हैं।</verse>
				<verse number="104">तेरे आदेशों द्वारा मैं विचार करता हूं; अत: मैं प्रत्‍येक असत्‍य पथ से घृणा करता हूं।</verse>
				<verse number="105">तेरा वचन मेरे पैर के लिए दीपक, और मेरे पथ की ज्‍योति है।</verse>
				<verse number="106">तेरे धर्ममय न्‍याय-सिद्धान्‍तों के पालन हेतु मैंने शपथ खाकर संकल्‍प किया है।</verse>
				<verse number="107">मैं अत्‍यन्‍त पीड़ित हूं, हे प्रभु, अपने वचन के अनुसार मुझे पुनर्जीवित कर।</verse>
				<verse number="108">प्रभु, मैं विनती करता हूं, मेरे मुंह की वंदना-बलि ग्रहण कर, और मुझे अपने न्‍याय-सिद्धान्‍त सिखा।</verse>
				<verse number="109">मेरा प्राण निरन्‍तर हथेली पर रहता है, फिर भी मैं तेरी व्‍यवस्‍था नहीं भूलता हूं।</verse>
				<verse number="110">दुर्जनों ने मेरे लिए जाल बिछा रखा है, परन्‍तु मैं तेरे आदेशों से नहीं भटकता हूं।</verse>
				<verse number="111">मैंने तेरी सािक्षयां सदा के लिए उत्तराधिकार में ग्रहण की हैं; वे मेरे हृदय का हर्ष हैं।</verse>
				<verse number="112">तेरी संविधियां पूर्ण करने को सदैव के लिए, अन्‍त तक मैं अपना हृदय अर्पित करता हूं।</verse>
				<verse number="113">मैं दुचित व्यक्‍ति से घृणा करता हूं, पर मैं तेरी व्‍यवस्‍था से प्रेम करता हूं।</verse>
				<verse number="114">तू मेरी आड़ और ढाल है; मैं तेरे वचन की आशा करता हूं;</verse>
				<verse number="115">दुष्‍कर्मियो, मुझसे दूर हटो। मैं अपने परमेश्‍वर की आज्ञाएं मानूंगा।</verse>
				<verse number="116">प्रभु, अपने वचन के अनुसार मुझे संभाल ताकि मैं जीवित रहूं, मुझे लज्‍जित न होने देना; क्‍योंकि मैंने तेरी आशा की है।</verse>
				<verse number="117">प्रभु, मुझे सहारा दे कि मैं बच सकूं, और तेरी संविधियों पर निरन्‍तर दृष्‍टि करता रहूं।</verse>
				<verse number="118">जो मनुष्‍य तेरी संविधियों से भटक जाते हैं, उनको तू धिक्‍कारता है; क्‍योंकि उनकी चतुराई व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="119">तू पृथ्‍वी के सब दुर्जनों को धातु के मैल के समान धोता है; अत: मैं तेरी सािक्षयों से प्रेम करता हूं।</verse>
				<verse number="120">प्रभु, तेरे भय से मेरा शरीर कांपता है; तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों से मैं डरता हूं।</verse>
				<verse number="121">मैंने न्‍याय और धार्मिकता के कार्य किये हैं; प्रभु मुझे अत्‍याचारियों के हाथ मत सौंप।</verse>
				<verse number="122">अपने सेवक की भलाई के लिए तू स्‍वयं जमानत दे; अभिमानी मुझ पर अत्‍याचार न करने पाएं।</verse>
				<verse number="123">मेरी आंखें तेरे उद्धार के लिए, तेरी धर्ममय प्रतिज्ञा-पूर्ति के लिए बेचैन हैं।</verse>
				<verse number="124">अपनी करुणा के अनुसार अपने सेवक के साथ व्‍यवहार कर, प्रभु, मुझे अपनी संविधियां सिखा।</verse>
				<verse number="125">मैं तेरा सेवक हूं; मुझे समझ प्रदान कर; जिससे मैं तेरी सािक्षयों का अनुभव कर सकूं।</verse>
				<verse number="126">प्रभु, हस्‍तक्षेप करने का यह समय है; क्‍योंकि तेरी व्‍यवस्‍था का उल्‍लघंन किया गया है।</verse>
				<verse number="127">इसलिए मैं स्‍वर्ण अथवा कुन्‍दन से अधिक तेरी आज्ञाओं से प्रेम करता हूं।</verse>
				<verse number="128">तेरे समस्‍त आदेशों के अनुरूप अपने आचरण को ढालता हूं; मैं प्रत्‍येक असत्‍य पथ से घृणा करता हूं।</verse>
				<verse number="129">तेरी सािक्षयां अद्भुत हैं; इसलिए मैं उनको मानता हूं।</verse>
				<verse number="130">तेरे वचनों के उद्घाटन से प्रकाश होता है, उससे बुद्धिहीन बुद्धि पाते हैं।</verse>
				<verse number="131">मैं तेरे वचन का प्‍यासा हूं; क्‍योंकि मैं तेरी आज्ञाओं की अभिलाषा करता हूं।</verse>
				<verse number="132">जैसे तू अपने नाम के भक्‍तों के लिए करता है, वैसे ही तू मेरी ओर उन्‍मुख हो और मुझ पर कृपा कर।</verse>
				<verse number="133">अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार मेरे पग स्‍थिर कर; अधर्म को मुझ पर अधिकार न करने दे।</verse>
				<verse number="134">मनुष्‍य के अत्‍याचारों से मेरा उद्धार कर, ताकि मैं तेरे आदेशों का पालन कर सकूं।</verse>
				<verse number="135">प्रभु, अपने मुख की ज्‍योति अपने सेवक पर प्रकाशित कर; तू मुझे अपनी संविधियां सिखा।</verse>
				<verse number="136">मेरी आंखें आंसुओं की धाराएं प्रवाहित करती हैं; क्‍योंकि लोग तेरी व्‍यवस्‍था का पालन नहीं करते हैं।</verse>
				<verse number="137">हे प्रभु, तू धार्मिक है, और तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त सत्‍यनिष्‍ठ हैं।</verse>
				<verse number="138">धार्मिकता से, परिपूर्ण सच्‍चाई से तूने अपनी सािक्षयां नियुक्‍त की हैं।</verse>
				<verse number="139">मेरी धुन ही मुझे नष्‍ट कर रही है; क्‍योंकि मेरे बैरी तेरे वचन भूल जाते हैं।</verse>
				<verse number="140">तेरी प्रतिज्ञा अत्‍यन्‍त शोधित है, तेरा सेवक उससे प्रेम करता है।</verse>
				<verse number="141">मैं छोटा और तुच्‍छ हूं, तोभी मैं तेरे आदेशों को नहीं भूलता हूं।</verse>
				<verse number="142">तेरी धार्मिकता सदा के लिए धार्मिक है, और तेरी व्‍यवस्‍था सत्‍य है।</verse>
				<verse number="143">यद्यपि मैं संकट में हूं, व्‍यथित हूं, तो भी तेरी आज्ञाएं मेरा हर्ष हैं।</verse>
				<verse number="144">तेरी सािक्षयां सदा के लिए धर्ममय हैं, मुझे समझ दे कि मैं जीवित रहूं।</verse>
				<verse number="145">मैं अपने सम्‍पूर्ण हृदय से तुझे पुकारता हूं, हे प्रभु, मुझे उत्तर दे; मैं तेरी संविधियां मानूंगा।</verse>
				<verse number="146">मैं तुझको पुकारता हूं; मुझे बचा, जिससे मैं तेरी सािक्षयों का पालन कर सकूं।</verse>
				<verse number="147">मैं प्रात: काल उठता और तेरी दुहाई देता हूं; मैं तेरे वचनों की आशा करता हूं।</verse>
				<verse number="148">मेरी आंखें रात्रि-जागरण के पूर्व खुल गईं, ताकि मैं तेरी प्रतिज्ञा का ध्‍यान कर सकूं।</verse>
				<verse number="149">अपनी करुणा के अनुसार मेरी पुकार सुन; हे प्रभु, अपने न्‍याय-सिद्धान्‍त के अनुरूप मुझे पुनर्जीवित कर।</verse>
				<verse number="150">मेरा पीछा करनेवाले निकट आ गये हैं; उन्‍होंने षड्‍यन्‍त्र रचा है; वे तेरी व्‍यवस्‍था से दूर हैं।</verse>
				<verse number="151">किन्‍तु प्रभु, तू निकट है, तेरी सब आज्ञाएं सत्‍य हैं।</verse>
				<verse number="152">बहुत दिनों से मैं तेरी सािक्षयों के द्वारा यह अनुभव कर चुका हूं, कि तूने उनको स्‍थायी रूप से स्‍थापित किया है।</verse>
				<verse number="153">प्रभु, मेरी पीड़ा को देख और मुझे छुड़ा; क्‍योंकि मैं तेरी व्‍यवस्‍था को भूला नहीं हूं।</verse>
				<verse number="154">मेरे पक्ष में निर्णय दे और मुझे मुक्‍त कर; अपनी प्रतिज्ञा के अनुरूप मुझे पुनर्जीवित कर!</verse>
				<verse number="155">मुक्‍ति दुर्जनों से दूर है; क्‍योंकि दुर्जन तेरी संविधियों को नहीं खोजते।</verse>
				<verse number="156">हे प्रभु, तेरी अनुकंपा महान है; तू अपने न्‍याय-सिद्धान्‍त के अनुरूप मुझे पुनर्जीवित कर।</verse>
				<verse number="157">मेरा पीछा करनेवाले लोग तथा मेरे बैरी अनेक हैं, तो भी मैं तेरी सािक्षयों से नहीं हटता।</verse>
				<verse number="158">मैं विश्‍वासघातकों को देखकर उनसे घृणा करता हूं; क्‍योंकि वे तेरे वचनों का पालन नहीं करते।</verse>
				<verse number="159">देख, मैं तेरे आदेशों से कितना प्रेम करता हूं। हे प्रभु, अपनी करुणा के कारण मुझे पुनर्जीवित कर।</verse>
				<verse number="160">सत्‍य तेरे वचन का सारांश है; तेरे धर्ममय न्‍याय-निर्णय शाश्‍वत हैं।</verse>
				<verse number="161">शासक अकारण मेरा पीछा करते हैं, परन्‍तु मेरा हृदय तेरे वचनों से डरता है।</verse>
				<verse number="162">जैसे बड़ी लूट पाने वाला व्यक्‍ति हर्षित होता है, वैसे मैं भी तेरे वचनों से हर्षित होता हूं।</verse>
				<verse number="163">झूठ से मुझे घृणा है, मैं उसका तिरस्‍कार करता हूं; किन्‍तु मैं तेरी व्‍यवस्‍था से प्रेम करता हूं।</verse>
				<verse number="164">तेरे धर्ममय न्‍याय-सिद्धान्‍तों के कारण मैं दिन में सात बार तेरी स्‍तुति करता हूं।</verse>
				<verse number="165">प्रभु, तेरी व्‍यवस्‍था के प्रेमियों को अपार शांति मिलती है, उन्‍हें कोई बाधा नहीं होती।</verse>
				<verse number="166">हे प्रभु, मैं तेरे उद्धार की आशा करता हूं; मैं तेरी आज्ञाएं पूर्ण करता हूं।</verse>
				<verse number="167">मेरा प्राण तेरी सािक्षयों का पालन करता है, मैं उनसे बहुत प्रेम करता हूं।</verse>
				<verse number="168">मैं तेरे आदेशों और सािक्षयों का पालन करता हूं; मेरा समस्‍त आचरण तेरे सम्‍मुख प्रस्‍तुत है।</verse>
				<verse number="169">हे प्रभु, मेरी पुकार तेरे सम्‍मुख पहुंचे; तू अपने वचन के अनुसार मुझे समझ दे।</verse>
				<verse number="170">मेरी विनती तेरे सम्‍मुख पहुंचे; अपने वचन के अनुसार मुझे छुड़ा।</verse>
				<verse number="171">मेरे ओंठ निरन्‍तर तेरा स्‍तुतिगान करेंगे, कि तू मुझे अपनी संविधियां सिखाता है।</verse>
				<verse number="172">मैं तेरे वचन के गीत गाऊंगा, क्‍योंकि तेरी समस्‍त आज्ञाएं धर्ममय हैं।</verse>
				<verse number="173">प्रभु, तेरा हाथ मेरी सहायता के लिए तत्‍पर रहे; क्‍योंकि मैंने तेरे आदेशों को अपने लिए चुना है।</verse>
				<verse number="174">हे प्रभु, मैं तेरे उद्धार की अभिलाषा करता हूं; क्‍योंकि तेरी व्‍यवस्‍था मेरा हर्ष है।</verse>
				<verse number="175">प्रभु, मैं जीवित रहूं जिससे मैं तेरी स्‍तुति कर सकूं। तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त मेरी सहायता करें।</verse>
				<verse number="176">मैं भेड़ के समान मार्ग से भटक गया हूं; प्रभु, अपने सेवक को ढूंढ़; क्‍योंकि मैं तेरी आज्ञाओं को स्‍मरण रखता हूं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="120">
				<verse number="1">अपने संकट में मैंने प्रभु को पुकारा कि वह मुझे उत्तर दे;</verse>
				<verse number="2">‘हे प्रभु, झूठे ओंठो से, कपटी जिह्‍वा से मेरी रक्षा कर।’</verse>
				<verse number="3">अरी, छलनेवाली जीभ, परमेश्‍वर तुझे क्‍या दण्‍ड दे? वह तेरे साथ और क्‍या करे?</verse>
				<verse number="4">तू मानो योद्धा का पैना तीर है; तू झाऊ वृक्ष का दहकता अंगारा है।</verse>
				<verse number="5">धिक्‍कार है मुझे, कि मैं मेशेक जाति के मध्‍य प्रवास कर रहा हूं, केदार जाति के शिविरों में निवास कर रहा हूं।</verse>
				<verse number="6">बहुत समय तक मैं इन जातियों में रह चुका; ये शांति से घृणा करती हैं।</verse>
				<verse number="7">मैं शान्‍ति चाहता हूं; पर जब मैं शान्‍ति के वचन कहता हूं, तब ये युद्ध का उपक्रम करती हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="121">
				<verse number="1">मैं अपनी आंखें पर्वतों की ओर उठाता हूं। क्‍या मुझे वहां से सहायता प्राप्‍त होती है?</verse>
				<verse number="2">मुझे प्रभु से सहायता प्राप्‍त होती है, जो आकाश और पृथ्‍वी का सृजक है।</verse>
				<verse number="3">वह तेरे पैर फिसलने न देगा, वह तेरा रक्षक है, वह नहीं ऊंघेगा।</verse>
				<verse number="4">देखो, इस्राएल का रक्षक न ऊंघेगा, न सोएगा।</verse>
				<verse number="5">प्रभु तेरा रक्षक है, प्रभु तेरे दाहिनें हाथ पर तेरी आड़ है।</verse>
				<verse number="6">न दिन में सूर्य और न रात में चन्‍द्रमा तेरी हानि करेंगे।</verse>
				<verse number="7">प्रभु समस्‍त बुराई से तेरी रक्षा करेगा। वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।</verse>
				<verse number="8">तेरे बाहर जाने और लौटने में अब से सदा तक प्रभु तेरी रक्षा करेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="122">
				<verse number="1">जब यात्रियों ने मुझसे कहा, आओ, हम प्रभु के घर चलें,’ तब मैं आनन्‍दित हुआ!</verse>
				<verse number="2">ओ यरूशलेम, तेरे द्वारों पर हम खड़े हैं!</verse>
				<verse number="3">यरूशलेम उस नगर के सदृश बना है, जो एकता के बंधनों में बंधा है,</verse>
				<verse number="4">जहां विभिन्न कुल, प्रभु के कुल, इस्राएल की साक्षी के अनुसार, प्रभु के नाम की सराहना के लिए जाते हैं।</verse>
				<verse number="5">वहां न्‍याय के लिए सिंहासन, दाऊद के वंश के सिंहासन स्‍थित हैं!</verse>
				<verse number="6">यरूशलेम की शान्‍ति के लिए प्रार्थना करो; ‘ओ यरूशलेम! तुझ से प्रेम करनेवाले फलें-फूलें!</verse>
				<verse number="7">तेरी दीवारों के भीतर शान्‍ति, और तेरे गढ़ों में सुरक्षा बनी रहे।’</verse>
				<verse number="8">अपने भाई-बहिनों और साथियों के लिए मैं यह कहूंगा, ‘तुझ में शान्‍ति बनी रहे।’</verse>
				<verse number="9">अपने प्रभु परमेश्‍वर के घर के निमित्त मैं तेरी भलाई की खोज करूंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="123">
				<verse number="1">प्रभु, मैं अपनी आंखें तेरी ओर उठाता हूं; प्रभु, तू स्‍वर्ग में विराजमान है!</verse>
				<verse number="2">जैसे सेवक की आंखें स्‍वामी के हाथ पर, जैसे सेविका की आंखें स्‍वामिनी के हाथ पर, लगी रहती हैं, वैसे ही हमारी आंखें अपने प्रभु परमेश्‍वर की ओर लगी रहती हैं, जब तक वह हम पर कृपा न करे।</verse>
				<verse number="3">हे प्रभु, हम पर कृपा कर, हम पर कृपा कर; क्‍योंकि हम तिरस्‍कार से तृप्‍त हो चुके हैं!</verse>
				<verse number="4">धनवानों के उपहास से, अहंकारियों के तिरस्‍कार से हमारे प्राण तृप्‍त हो चुके हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="124">
				<verse number="1">इस्राएली राष्‍ट्र यह कहे: ‘यदि प्रभु हमारे पक्ष में न होता,</verse>
				<verse number="2">यदि प्रभु हमारे पक्ष में न होता, जब शत्रु हमारे विरुद्ध खड़े हुए थे,</verse>
				<verse number="3">जब उनका क्रोध हमारे प्रति भड़का था, तब उन्‍होंने जीवित ही हमें निगल लिया होता।</verse>
				<verse number="4">बाढ़ हमें बहा ले गयी होती, और जल-धाराओं ने हमें डुबा दिया होता,</verse>
				<verse number="5">और उफनता जल हमारे गले तक चढ़ आता।’</verse>
				<verse number="6">प्रभु धन्‍य है! उसने हमें शत्रुओं का शिकार बनने नहीं दिया!</verse>
				<verse number="7">बहेलियों के जाल से छूटे पक्षी के सदृश हमारे प्राण बच गए; उनका जाल फट गया; और हम मुक्‍त हो गए!</verse>
				<verse number="8">हमारी सहायता प्रभु के नाम में है; वह आकाश और पृथ्‍वी का सृजक है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="125">
				<verse number="1">प्रभु पर भरोसा करने वाले सियोन पर्वत के सदृश हैं, तो टलता नहीं, वरन् सदा स्‍थिर है।</verse>
				<verse number="2">जैसे यरूशलेम के चारों ओर पर्वत हैं, वैसे ही प्रभु अपने निज लोगों के चारों ओर है, अब से सदा-सर्वदा तक।</verse>
				<verse number="3">दुर्जनों का राजदण्‍ड धार्मिकों की भूमि पर टिका न रहेगा, ऐसा न हो कि भक्‍त अन्‍याय की ओर अपने हाथ बढ़ाएं।</verse>
				<verse number="4">हे प्रभु, भले मनुष्‍यों की, निष्‍कपट हृदय वालों की भलाई कर।</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु जो कुटिल मार्गों की ओर मुड़ते हैं, उन्‍हें प्रभु कुकर्मियों के साथ निकाल देगा। इस्राएल को शान्‍ति मिले!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="126">
				<verse number="1">जब प्रभु सियोन को गुलामी से वापस ले आया तब हमें अपनी आंखों पर विश्‍वास नहीं हुआ; हमें प्रभु का यह कार्य स्‍वप्‍न लगा!</verse>
				<verse number="2">हमारा मुंह हंसी से भरा था, हमारी जिह्‍वा जयजयकार कर रही थी। तब विजातीय राष्‍ट्रों ने कहा, ‘प्रभु ने इनके लिए महान कार्य किए हैं।’</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने हमारे लिए महान कार्य किए हैं; हम सुखी हैं।</verse>
				<verse number="4">जैसे सूखे क्षेत्र की नदियां बरसात में जल से भर जाती हैं, वैसे ही, हे प्रभु, हमारी समृद्धि पुन: हमें लौटा दे।</verse>
				<verse number="5">जो बीज को आंसुओं के साथ बोते हैं, वे फसल को जयजयकार करते हुए काटेंगे।</verse>
				<verse number="6">बोने के लिए बीज ले जानेवाला किसान यदि रोता हुआ जाएगा, तो भी वह अपने पूलों के साथ जयजयकार करता हुआ घर लौटेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="127">
				<verse number="1">यदि प्रभु घर को न बनाए, तो उसे बनानेवाले व्यक्‍ति व्‍यर्थ परिश्रम करते हैं; यदि प्रभु नगर की रक्षा न करे, तो पहरेदार व्‍यर्थ जागते हैं।</verse>
				<verse number="2">तुम व्‍यर्थ ही तड़के उठते, और देर से सोते हो, तुम व्‍यर्थ ही कठोर परिश्रम की रोटी खाते हो, क्‍योंकि प्रभु ही अपने प्रियजनों को नींद प्रदान करता है।</verse>
				<verse number="3">देखो, बालक-बालिका प्रभु का उपहार हैं, गर्भ का फल प्रभु का एक दान है।</verse>
				<verse number="4">युवावस्‍था में उत्‍पन्न पुत्र योद्धा के हाथ में तीर के सदृश होते हैं।</verse>
				<verse number="5">वह पिता धन्‍य है, जिसने अपने तरकश को उनसे भर लिया है। जब वह अपने शत्रु से अदालत में बात करेगा। तब वह पराजित न होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="128">
				<verse number="1">ओ प्रभु के भक्‍त! तू धन्‍य है, तू प्रभु के मार्ग पर चलता है!</verse>
				<verse number="2">तू अपने हाथ के परिश्रम का फल खाएगा; तू सुखी होगा, तेरा भला होगा।</verse>
				<verse number="3">तेरे घर की जनानी ड्‍योढ़ी में तेरी पत्‍नी फलवन्‍त अंगूर-बेल के सदृश बनेगी; तेरी चौकी के चारों ओर जैतून के अंकुरों के समान तेरे बाल-बच्‍चे होंगे।</verse>
				<verse number="4">देखो, जो व्यक्‍ति प्रभु का भक्‍त है, वह यह आशिष पाएगा।</verse>
				<verse number="5">प्रभु सियोन से तुझे आशिष दे! तू अपनी आयु के समस्‍त दिन यरूशलेम की समृद्धि भोगे। तुझे दीर्घ आयु प्राप्‍त हो</verse>
				<verse number="6">और तू अपने पुत्र-पौत्रादि को देखे! इस्राएल को शान्‍ति मिले!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="129">
				<verse number="1">शत्रुओं ने मेरे बचपन से मुझे अत्‍यन्‍त कष्‍ट पहुंचाया,’ इस्राएली राष्‍ट्र यह कहे:</verse>
				<verse number="2">‘शत्रुओं ने मेरे बचपन से मुझे अत्‍यन्‍त कष्‍ट पहुंचाया; तो भी वे मुझ पर प्रबल न हो सके।</verse>
				<verse number="3">हलवाहों ने मेरी पीठ पर हल चलाए; उन्‍होंने मेरी भूमि को जोत कर अपनी रेखाएं लम्‍बी कीं।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु धार्मिक है; उसने दुर्जनों की रस्‍सियां काट दीं।</verse>
				<verse number="5">सियोन से घृणा करने वाले लज्‍जित हों, और पीछे लौट जाएं!</verse>
				<verse number="6">वे छत की घास के सदृश हो जाएं, जो बढ़ने के पूर्व सूख जाती है,</verse>
				<verse number="7">जिससे न घास काटनेवाला अपनी मुठ्ठी भरता है, और न पूले बांधनेवाला अपनी बाहें।</verse>
				<verse number="8">राह से गुजरनेवाले भी यह नहीं कहते, ‘प्रभु की आशिष तुम पर हो! हम तुम्‍हें प्रभु-नाम से आशिष देते हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="130">
				<verse number="1">हे प्रभु, गंभीर संकट की स्‍थिति में मैं तुझको पुकारता हूं!</verse>
				<verse number="2">हे स्‍वामी, मेरी पुकार सुन! मेरी विनती के शब्‍दों पर तेरे कान ध्‍यान से लगे रहें!</verse>
				<verse number="3">हे प्रभु, यदि तू मेरे अधर्म पर ध्‍यान देगा, तो, हे स्‍वामी, तेरे सम्‍मुख कौन खड़ा रह सकेगा?</verse>
				<verse number="4">पर तेरे साथ क्षमा है, ताकि हम तेरी भक्‍ति करें।</verse>
				<verse number="5">मैं प्रभु की प्रतीक्षा करता हूं; मेरा प्राण प्रतीक्षा करता है; मैं प्रभु के वचन की आशा करता हूं।</verse>
				<verse number="6">सबेरे की प्रतीक्षा करनेवाले पहरेदारों से अधिक, प्रात: की प्रतीक्षा करनेवाले पहरेदारों से अधिक मेरा प्राण स्‍वामी की प्रतीक्षा करता है।</verse>
				<verse number="7">ओ इस्राएल, प्रभु की आशा कर! क्‍योंकि प्रभु के साथ करुणा है। प्रभु के साथ अपार उद्धार है।</verse>
				<verse number="8">वह इस्राएल को उसके समस्‍त अधर्म से छुड़ाएगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="131">
				<verse number="1">हे प्रभु, न मेरे हृदय में अहंकार है, और न मेरी आंखें घमण्‍ड से चढ़ी हैं। अपनी पहुंच से दूर बड़ी और अद्भुत वस्‍तुओं के पीछे मैं नहीं भागता।</verse>
				<verse number="2">किन्‍तु मैंने अपनी अभिलाषाओं को स्‍थिर और शान्‍त किया है; मां की गोद में दूध पीकर शान्‍त लेटे हुए शिशु के सदृश, शान्‍त शिशु के सदृश मेरा प्राण मुझमें शान्‍त है!</verse>
				<verse number="3">ओ इस्राएल! अब से सदा तक; प्रभु की आशा कर!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="132">
				<verse number="1">हे प्रभु, दाऊद के हित में उसकी समस्‍त कठिनाइयों को स्‍मरण कर;</verse>
				<verse number="2">प्रभु, उसने तेरी शपथ खाई है, उसने याकूब के सर्वशक्‍तिमान प्रभु की यह मन्नत मानी है:</verse>
				<verse number="3">‘मैं अपने घर में प्रवेश नहीं करूंगा, और न बिछे हुए बिस्‍तर पर लेटूंगा;</verse>
				<verse number="4">मैं अपनी आंखों में नींद नहीं आने दूंगा, और न अपनी पलकों को झपकियां लेने दूंगा,</verse>
				<verse number="5">जब तक मैं प्रभु के लिए एक स्‍थान, याकूब के सर्वशक्‍तिमान प्रभु के लिए एक निवास-स्‍थान प्राप्‍त न कर लूं।’</verse>
				<verse number="6">देखो, हमने मंजूषा के विषय में एप्राताह नगर में सुना; और हमने उसको यअर के मैदान में पाया।</verse>
				<verse number="7">आओ, हम प्रभु के निवास-स्‍थान में प्रवेश करें, आओ, हम उसकी चरणों की चौकी के सम्‍मुख वन्‍दना करें।</verse>
				<verse number="8">हे प्रभु, उठ! तू और तेरे सामर्थ्य की मंजूषा अपने विश्राम-स्‍थान को जाएं।</verse>
				<verse number="9">तेरे पुरोहित धार्मिकता से विभूषित हों, तेरे भक्‍त जय-जयकार करें।</verse>
				<verse number="10">अपने सेवक दाऊद के लिए हमारी प्रार्थना सुन; तू अपने अभिषिक्‍त राजा को अस्‍वीकार मत कर।</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने दाऊद से सत्‍य शपथ खाई है, वह उससे विमुख न होगा; ‘तेरे निज पुत्रों में से एक पुत्र को मैं तेरे सिंहासन पर बैठाऊंगा।</verse>
				<verse number="12">यदि तेरे पुत्र मेरे विधान और साक्षी का पालन करेंगे, जो मैं उन्‍हें सिखाऊंगा, तो उनके पुत्र भी युग-युगान्‍त तेरे सिंहासन पर बैठेंगे।’</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने सियोन को चुना है; उसको अपना निवास-स्‍थान बनाने की इच्‍छा की है:</verse>
				<verse number="14">‘यह युग-युगान्‍त मेरा विश्राम स्‍थल होगा; यहां मैं रहूंगा; क्‍योंकि मैंने इसकी इच्‍छा की है।</verse>
				<verse number="15">मैं इस नगर की भोजन-व्‍यवस्‍था को आशिष दूंगा; मैं इसके दरिद्रों को रोटी से तृप्‍त करूंगा।</verse>
				<verse number="16">मैं इसके पुरोहितों को उद्धार से विभूषित करूंगा, इसके भक्‍त ऊंचे स्‍वर से जय-जयकार करेंगे।</verse>
				<verse number="17">यहां मैं दाऊद के लिए वंश-वृक्ष उत्‍पन्न करूंगा; मैंने अपने अभिषिक्‍त के लिए वंश-दीपक तैयार किया है।</verse>
				<verse number="18">मैं दाऊद के शत्रुओं को लज्‍जित करूंगा; पर दाऊद का मुकुट उस पर सदा सुशोभित होगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="133">
				<verse number="1">भाई-बन्‍धुओं का एक-साथ रहना, कितना भला और मनोहर है!</verse>
				<verse number="2">यह सिर पर डाले गए मूल्‍यवान तेल के सदृश है; जो दाढ़ी पर बहता है, वृद्ध पुरोहित की दाढ़ी पर बहता है; जो उसके वस्‍त्र के छोर तक बहता है।</verse>
				<verse number="3">यह हेर्मोन पर्वत की ओस के समान है, जो सियोन की पहाड़ियों पर गिरती है! वहां प्रभु अपनी आशिष को, शाश्‍वत जीवन को प्रेषित करता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="134">
				<verse number="1">ओ प्रभु के सेवको, जो रात में प्रभु-गृह में खड़े रहते हो, प्रभु को धन्‍य कहो!</verse>
				<verse number="2">पवित्र स्‍थान की ओर अपने हाथ उठाओ, और प्रभु को धन्‍य कहो!</verse>
				<verse number="3">प्रभु तुझे सियोन से आशिष दे; वह आकाश और पृथ्‍वी का सृजक है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="135">
				<verse number="1">प्रभु की स्‍तुति करो! प्रभु-नाम की स्‍तुति करो, ओ प्रभु के सेवको, स्‍तुति करो,</verse>
				<verse number="2">जो प्रभु-गृह में हमारे परमेश्‍वर के आंगनों में खड़े रहते हो!</verse>
				<verse number="3">प्रभु की स्तुति करो, क्‍योंकि प्रभु भला है। प्रभु-नाम के गीत गाओ; क्‍योंकि उसका नाम मनोहर है!</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने अपने लिए याकूब को, इस्राएल को निज सम्‍पत्ति के लिए चुना है।</verse>
				<verse number="5">मैं जानता हूं, प्रभु महान है, हमारा स्‍वामी समस्‍त देवताओं के ऊपर है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु को जो पसन्‍द आया, वही उसने आकाश, पृथ्‍वी, सागरों और समस्‍त महासागरों में किया।</verse>
				<verse number="7">वह पृथ्‍वी के छोर से बादल उठाता है, वह वर्षा के लिए विद्युत चमकाता है, वह अपने स्‍वर्गिक भण्‍डार-गृहों से पवन बहाता है।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने मिस्र देश में मनुष्‍य और पशु के पहिलौठे को मार डाला था।</verse>
				<verse number="9">अरे मिस्र, प्रभु ने तेरे मध्‍य फरओ और उसके समस्‍त सेवकों के विरुद्ध चिह्‍न और चमत्‍कार किए थे।</verse>
				<verse number="10">उसने अनेक राष्‍ट्रों को नष्‍ट किया, और कई राजाओं को मार डाला:</verse>
				<verse number="11">अमोरियों के राजा सीहोन को, बाशान के राजा ओग को और कनान के समस्‍त राज्‍यों के शासकों को!</verse>
				<verse number="12">उसने उनकी भूमि को इस्राएलियों की पैतृक-सम्‍पत्ति, अपने निज लोगों की पैतृक सम्‍पत्ति बनने के लिए प्रदान कर दिया।</verse>
				<verse number="13">हे प्रभु, तेरा नाम शाश्‍वत है, हे प्रभु, तेरी स्‍मृति पीढ़ी से पीढ़ी बनी रहती है।</verse>
				<verse number="14">हे प्रभु, तू अपनी प्रजा को निर्दोष सिद्ध करेगा, तू अपने सेवकों पर दया करेगा।</verse>
				<verse number="15">राष्‍ट्रों की मूर्तियां सोना और चांदी हैं: वे मनुष्‍य के हाथों का काम हैं।</verse>
				<verse number="16">उनके मुंह हैं, पर वे बोलतीं नहीं। उनके आंखें हैं, किन्‍तु वे देख नहीं सकतीं;</verse>
				<verse number="17">उनके कान हैं, पर वे सुन नहीं सकतीं; और न उनके मुंह में जीवन की सांस है!</verse>
				<verse number="18">जो उन्‍हें बनाते हैं, वे उन्‍हीं मूर्तियों के सदृश निर्जीव हैं। वे भी बेजान हैं, जो उन पर भरोसा करते हैं।</verse>
				<verse number="19">ओ इस्राएल के वंशजो, प्रभु को धन्‍य कहो! ओ हारून वंश के पुरोहितो, प्रभु को धन्‍य कहो!</verse>
				<verse number="20">ओ लेवी वंश के उपपुरोहितो, प्रभु को धन्‍य कहो! ओ प्रभु के श्रद्धालु भक्‍तो, प्रभु को धन्‍य कहो!</verse>
				<verse number="21">सियोन में प्रभु को धन्‍य कहा जाए; प्रभु यरूशलेम में निवास करता है! प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="136">
				<verse number="1">प्रभु की सराहना करो, क्‍योंकि प्रभु भला है; उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="2">परम परमेश्‍वर की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="3">परम स्‍वामी की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="4">अकेले ही महान आश्‍चर्य कर्म करने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="5">बुद्धि से आकाश बनाने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="6">सागर के ऊपर पृथ्‍वी को फैलाने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="7">महान् प्रकाश-पिण्‍ड बनाने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="8">उसने दिन पर शासन करने के लिए सूर्य बनाया, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="9">उसने रात पर शासन करने के लिए चन्‍द्रमा और तारागण बनाए, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="10">मिस्र देश के पहिलौठों को मारनेवाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="11">मिस्र देश से इस्राएलियों को निकालनेवाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="12">उसने अपनी सामर्थी और शक्‍तिशाली भुजा से उनको निकाला था, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="13">लाल सागर को खण्‍ड-खण्‍ड करने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="14">उसने लाल सागर के मध्‍य से इस्राएल को पार कराया, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="15">पर उसने फरओ और उसकी सेना को समुद्र में फेंक दिया, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="16">अपने निज लोगों का निर्जन प्रदेश में नेतृत्‍व करने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="17">बड़े-बड़े राजाओं को मारनेवाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="18">उसने प्रतापी राजाओं को भी मारा: उसकी करुणा शाश्‍वत है−</verse>
				<verse number="19">अमोरियों के राजा सीहोन को, उसकी करुणा शाश्‍वत है−</verse>
				<verse number="20">बाशान के राजा ओग को मारा, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="21">और उनकी भूमि को पैतृक सम्‍पत्ति बनने के लिए, उसकी करुणा शाश्‍वत है−</verse>
				<verse number="22">अपने सेवक इस्राएल की पैतृक-सम्‍पत्ति बनने के लिए प्रदान कर दिया; उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="23">प्रभु ने हमारी दुर्दशा में हमें स्‍मरण किया, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="24">और हमारे बैरियों से हमें छुड़ाया। उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="25">समस्‍त प्राणियों को भोजन देनेवाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
				<verse number="26">स्‍वर्ग के परमेश्‍वर की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="137">
				<verse number="1">जब हम बेबीलोन की नदियों के तट पर बैठे; तब सियोन को स्‍मरण कर रो दिए।</verse>
				<verse number="2">वहां मजनूं के वृक्षों पर हमने अपने सितार लटका दिए।</verse>
				<verse number="3">हमें बन्‍दी बनाने वाले वहां हमें गीत गाने को कहते थे, ‘हमें सियोन का कोई गीत सुनाओ।’ हमें रुलानेवाले आनन्‍द मनाने को कहते थे।</verse>
				<verse number="4">विदेश में हम प्रभु का गीत कैसे गाएं?</verse>
				<verse number="5">ओ यरूशलेम, यदि मैं तुझे भूल जाऊं, तो मेरा दाहिना हाथ सूख जाए!</verse>
				<verse number="6">यदि मैं तुझे स्‍मरण न करूं, यदि यरूशलेम को अपने आनन्‍द से श्रेष्‍ठ न मानूं, तो मेरी जीभ मेरे तालू से चिपक जाए!</verse>
				<verse number="7">हे प्रभु, एदोम के वंशजों के विरुद्ध यरूशलेम के दिन स्‍मरण कर; उन्‍होंने यह कहा था, ‘ढाओ, इसकी नींव तक ढा दो।’</verse>
				<verse number="8">अरी विनाशक बेबीलोन नगरी! वह मनुष्‍य धन्‍य होगा, जो तुझसे वैसा ही व्‍यवहार करेगा जैसा तूने हमसे किया है!</verse>
				<verse number="9">वह मनुष्‍य धन्‍य होगा, जो तेरे शिशुओं को पकड़ कर चट्टान पर पटक देगा!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="138">
				<verse number="1">प्रभु, मैं सम्‍पूर्ण हृदय से तेरी सराहना करता हूं; देवताओं के समक्ष भी मैं तेरी स्‍तुति करता हूं;</verse>
				<verse number="2">मैं तेरे पवित्र मन्‍दिर की ओर मुंह कर, तेरी वन्‍दना करता हूं; मैं तेरी करुणा और सच्‍चाई के लिए तेरे नाम की सराहना करता हूं; क्‍योंकि तूने सबसे ऊपर अपने नाम और वचन को महान किया है।</verse>
				<verse number="3">जिस दिन मैंने पुकारा, तूने मुझे उत्तर दिया; तूने मेरी आत्‍म-शक्‍ति को बढ़ाया।</verse>
				<verse number="4">हे प्रभु, पृथ्‍वी के समस्‍त राजा तेरी सराहना करेंगे; क्‍योंकि उन्‍होंने तेरे मुंह के वचन सुने हैं;</verse>
				<verse number="5">वे प्रभु-मार्ग के गीत गायेंगे; क्‍योंकि प्रभु, तेरी महिमा महान है।</verse>
				<verse number="6">यद्यपि प्रभु, तू उच्‍चासन पर विराजमान है, तो भी तू नम्र मनुष्‍य पर दृष्‍टि करता है; पर तू दूर से ही अहंकारियों को पहचान लेता है।</verse>
				<verse number="7">प्रभु, यद्यपि मैं संकटमय मार्ग पर चलता हूं, तो भी तू मेरी जीवन-रक्षा करता है। तू मेरे शत्रुओं के क्रोध से मेरी रक्षा के लिए अपना हाथ बढ़ाता है, तेरा दाहिना हाथ मुझे बचाता है।</verse>
				<verse number="8">प्रभु, मेरे लिए अपने अभिप्राय को पूर्ण कर; हे प्रभु, तेरी करुणा शाश्‍वत है। मैं तेरे हाथों की रचना हूं, मुझ को मत त्‍याग।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="139">
				<verse number="1">हे प्रभु, तूने परख कर मुझे जान लिया!</verse>
				<verse number="2">तू मेरा उठना और बैठना जानता है, तू दूर से ही मेरे विचार समझ लेता है।</verse>
				<verse number="3">तू मेरी यात्राओं और विश्राम-स्‍थलों का पता लगा लेता है, तू मेरे समस्‍त मार्गों से परिचित है।</verse>
				<verse number="4">मेरे मुंह में शब्‍द आने भी नहीं पाता, कि तू उसे पूर्णत: जान लेता है।</verse>
				<verse number="5">तू आगे-पीछे से मुझे घेरता, और मुझपर अपना हाथ रखता है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु, यह ज्ञान मेरे लिए अद्भुत है, बहुत गहरा है, उस तक मैं नहीं पहुंच सकता।</verse>
				<verse number="7">तेरे आत्‍मा से अलग हो मैं कहां जाऊंगा? मैं तेरी उपस्‍थिति से कहां भाग सकूंगा?</verse>
				<verse number="8">यदि मैं आकाश पर चढूं तो तू वहां है। यदि मैं मृतक-लोक में बिस्‍तर बिछाऊं, तो तू वहां है।</verse>
				<verse number="9">यदि मैं उषा के पंखों पर उड़कर, समुद्र के िक्षतिज पर जा बसूं,</verse>
				<verse number="10">तो वहां भी तेरा हाथ मेरा नेतृत्‍व करेगा, तेरा दाहिना हाथ मुझे पकड़े रहेगा।</verse>
				<verse number="11">यदि मैं यह कहूं, ‘अन्‍धकार मुझे ढांप ले, और मेरे चारों ओर का प्रकाश रात हो जाए’,</verse>
				<verse number="12">तो अन्‍धकार भी तेरे लिए अन्‍धकार नहीं है, और रात भी दिन के सदृश चमकती है; तेरे लिए अन्‍धेरा प्रकाश जैसा है।</verse>
				<verse number="13">तूने ही मेरे भीतरी अंगों को बनाया है, मेरी मां के गर्भ से तूने मेरी रचना की है।</verse>
				<verse number="14">मैं तेरी सराहना करता हूं, क्‍योंकि तू भय-योग्‍य और अद्भुत है तेरे कार्य कितने आश्‍चर्यपूर्ण हैं! तू मुझे भली भांति जानता है।</verse>
				<verse number="15">जब मैं गुप्‍त स्‍थान में बनाया गया, पृथ्‍वी के निचले स्‍थान में बुना गया, तब मेरा कंकाल तुझसे छिपा न रहा।</verse>
				<verse number="16">तेरी आंखों ने मेरे भ्रूण को देखा; तेरी पुस्‍तक में सब कुछ लिखा था, दिन भी रचे गये थे, जब वे दिन अस्‍तित्‍व में नहीं थे।</verse>
				<verse number="17">हे परमेश्‍वर, तेरे विचार मेरे प्रति कितने मूल्‍यवान हैं। उनका योग कितना बड़ा है!</verse>
				<verse number="18">यदि मैं उनको गिनूं, तो मुझे ज्ञात होगा कि वे धूलकण से भी अधिक हैं; जब मैं जागता हूं, तब भी मैं तेरे साथ हूं।</verse>
				<verse number="19">हे परमेश्‍वर, भला होता कि तू दुर्जन को मारता, और हत्‍यारे मुझसे दूर हो जाते।</verse>
				<verse number="20">वे द्वेषपूर्वक तेरा अनादर करते हैं, वे बुराई के लिए तेरे विरुद्ध स्‍वयं को उन्नत करते हैं!</verse>
				<verse number="21">हे प्रभु, तुझसे बैर करनेवालों से क्‍या मैं बैर न करूं? तेरे विरोधियों के प्रति क्‍या मैं शत्रु-भाव न रखूं?</verse>
				<verse number="22">मैं उनसे हृदय से घृणा करता हूं, मैं उनको अपना ही शत्रु समझता हूं।</verse>
				<verse number="23">हे परमेश्‍वर, मुझे परख और मेरा हृदय पहचान, मुझे जांच और मेरे विचारों को जान!</verse>
				<verse number="24">मुझे देख, क्‍या मैं कुमार्ग पर चल रहा हूं? प्रभु, मुझे शाश्‍वत मार्ग पर ले चल!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="140">
				<verse number="1">हे प्रभु, दुर्जन से मुझे छुड़ा; हिंसक पुरुष से मेरी रक्षा कर;</verse>
				<verse number="2">वे हृदय में बुराइयों की योजना बनाते हैं, और युद्ध को निरन्‍तर उकसाते हैं,</verse>
				<verse number="3">वे अपनी जीभ को सांप के दांत जैसा तेज करते हैं, उनके ओंठों के नीचे नाग का विष है। सेलाह</verse>
				<verse number="4">हे प्रभु, अधर्मी के हाथ से मुझे बचा, हिंसक पुरुष से मेरी रक्षा कर, उन्‍होंने षड्‍यन्‍त्र रचा है कि मेरे पैर को ठोकर लगे।</verse>
				<verse number="5">अहंकारियों ने मेरे लिए पाश बिछाया है, रस्‍सियों के साथ जाल बिछाया है, उन्‍होंने पथ के किनारे मेरे लिए फन्‍दे लगाए हैं। सेलाह</verse>
				<verse number="6">मैं प्रभु से यह कहता हूं, ‘तू ही मेरा परमेश्‍वर है, हे प्रभु, मेरी विनती की पुकार पर कान दे।’</verse>
				<verse number="7">हे प्रभु, मेरे स्‍वामी, मेरे शक्‍तिमान सहायक, तू युद्ध के दिन मेरे सिर की रक्षा कर।</verse>
				<verse number="8">हे प्रभु, दुर्जन की इच्‍छाओं को पूरा न करना; उसका षड्‍यन्‍त्र सफल न होने देना। सेलाह</verse>
				<verse number="9">जो मुझे घेरे हुए हैं, वे अपना सिर उठा रहे हैं; उनके ओंठों का अनिष्‍ठ उन पर ही पड़े!</verse>
				<verse number="10">उन पर अंगारों की वर्षा हो! वे गड्ढों में डाले जाएं, कि वे फिर उठ न सकें!</verse>
				<verse number="11">बकवादी मनुष्‍य भूमि पर पैर न जमा सके, बुराई तेज गति से हिंसक व्यक्‍ति का पीछा करे!</verse>
				<verse number="12">मैं यह जानता हूं कि प्रभु पीड़ित के पक्ष में निर्णय देता है; वह दरिद्र को न्‍याय दिलाता है।</verse>
				<verse number="13">निस्‍सन्‍देह धार्मिक मनुष्‍य तेरे नाम की सराहना करेंगे; निष्‍कपट व्यक्‍ति तेरे सम्‍मुख निवास करेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="141">
				<verse number="1">हे प्रभु, मैं तुझको पुकारता हूं, शीघ्र ही मेरी सहायता कर। जब मैं तुझको पुकारूं, मेरी पुकार को ध्‍यान से सुन।</verse>
				<verse number="2">मेरी प्रार्थना तेरे सम्‍मुख सुगन्‍धित धूप, और मेरा हाथ जोड़ना सान्‍ध्‍य-बलि माना जाए!</verse>
				<verse number="3">हे प्रभु, मेरे मुंह पर पहरा बैठा; मेरे ओंठों के द्वार की रखवाली कर;</verse>
				<verse number="4">बुराई की ओर मेरे हृदय को न झुकने दे। मेरा हृदय कुकर्मी जनों के साथ बुर्रे कर्मों में संलग्‍न न हो; मैं उनके स्‍वादिष्‍ट भोजन को न खाऊं!</verse>
				<verse number="5">यदि धार्मिक व्यक्‍ति करुणा से मुझे मारे, तो यह उसकी करुणा है; यदि वह मुझे ताड़ित करें, तो यह मेरे सिर का अभ्‍यंजन है; और मैं अपने सिर को नहीं हटाऊंगा। पर दुर्जनों के दुष्‍कर्मों के विरुद्ध मैं निरन्‍तर प्रार्थना करता रहूंगा।</verse>
				<verse number="6">जब वे अपने न्‍यायाधीशों को सौंप दिये जाएंगे; तब वे यह अनुभव करेंगे कि प्रभु का वचन सत्‍य है।</verse>
				<verse number="7">चट्टान के सदृश जिसको तोड़कर व्यक्‍ति भूमि पर बिखेर देता है, उनकी हड्डियां भी मृतक-लोक के मुख पर छितराई जाएंगी।</verse>
				<verse number="8">पर, हे प्रभु परमेश्‍वर, मेरी आंखें तुझ पर लगी हैं; मैं तेरी शरण में आया हूं; मुझे असुरक्षित न छोड़।</verse>
				<verse number="9">जो फन्‍दा उन्‍होंने मेरे लिए लगाया है उससे, तथा कुकर्मियों के जाल से मेरी रक्षा कर।</verse>
				<verse number="10">दुर्जन अपने ही जालों में फंसें, पर मैं बच जाऊं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="142">
				<verse number="1">मैं प्रभु की दुहाई देता हूं, मैं उच्‍च स्‍वर में प्रभु से विनती करता हूं;</verse>
				<verse number="2">मैं प्रभु के सम्‍मुख अपनी शिकायत प्रस्‍तुत करता हूं; उसके समक्ष अपना दु:ख प्रकट करता हूं।</verse>
				<verse number="3">प्रभु, मेरी आत्‍मा मूर्छित होती है, पर तू मेरे आचरण को जानता है। जिस मार्ग पर मैं चलता हूं, वहां मेरे शत्रुओं ने मेरे लिए फन्‍दा लगाया है।</verse>
				<verse number="4">मैं दाहिनी ओर दृष्‍टि करता हूं और यह देखता हूं कि मुझे पहचाननेवाला कोई नहीं है। मेरे लिए शरण-स्‍थल भी नहीं रहा; मेरी चिन्‍ता करनेवाला कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="5">हे प्रभु, मैं तेरी दुहाई देता हूं, मैं यह कहता हूं, तू ही मेरा शरण-स्‍थल है, तू ही जीव-लोक में मेरा सर्वस्‍व है।</verse>
				<verse number="6">मेरी पुकार पर ध्‍यान दे; क्‍योंकि मेरी बहुत दुर्दशा की गई है! मेरा पीछा करनेवालों से मुझे छुड़ा; वे मुझसे अधिक बलवान हैं।</verse>
				<verse number="7">मेरे प्राण को बन्‍दीगृह से निकाल, ताकि मैं तेरे नाम की सराहना करूं! धार्मिक व्यक्‍ति मुझे घेर लेंगे; क्‍योंकि तू मेरा उपकार करेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="143">
				<verse number="1">हे प्रभु, मेरी प्रार्थना सुन, मेरी विनती पर कान लगा; अपनी सच्‍चाई और धार्मिकता के अनुरूप मुझे उत्तर दे।</verse>
				<verse number="2">हे प्रभु, अपने सेवक के साथ न्‍याय में प्रवेश न कर; क्‍योंकि एक भी प्राणी तेरी दृष्‍टि में धार्मिक नहीं है।</verse>
				<verse number="3">शत्रु ने मेरा पीछा किया, मेरे जीव को भूमि पर कुचल दिया, उसने मुझे अंधेरे स्‍थान मैं बैठा दिया मानो मैं बहुत दिन का मरा हुआ व्यक्‍ति हूं।</verse>
				<verse number="4">मेरी आत्‍मा मूर्छित है; मेरा हृदय व्‍याकुल है।</verse>
				<verse number="5">मैं अतीत के दिनों को स्‍मरण करता हूं, मैं तेरे सब कार्यों का ध्‍यान करता हूं; मैं तेरे हस्‍तकार्यों का चिन्‍तन करता हूं।</verse>
				<verse number="6">मैं तेरी ओर अपने हाथ फैलाता हूं; सूखी भूमि के समान मेरा प्राण तेरे लिए प्‍यासा है। सेलाह</verse>
				<verse number="7">हे प्रभु, अविलम्‍ब मुझे उत्तर दे, मेरी आत्‍मा मिटने पर है, अपना मुख मुझसे न छिपा अन्‍यथा मैं कबर में जानेवालों के समान मृत हो जाऊंगा।</verse>
				<verse number="8">प्रभु, प्रात:काल अपनी करुणा के वचन मुझे सुना; मैं तुझपर ही भरोसा करता हूं। जिस मार्ग पर मुझे चलना चाहिए, प्रभु, वह मार्ग मुझे सिखा; क्‍योंकि मैं तेरा ही ध्‍यान करता हूं।</verse>
				<verse number="9">हे प्रभु, मेरे शत्रुओं से मुझे मुक्‍त कर। तुझमें ही मैंने स्‍वयं को छिपाया है।</verse>
				<verse number="10">तेरी इच्‍छा को पूर्ण करना मुझे सिखा; क्‍योंकि तू ही मेरा परमेश्‍वर है, तेरा भला आत्‍मा मुझे सुरक्षित स्‍थान पर ले जाएगा।</verse>
				<verse number="11">हे प्रभु, अपने नाम के लिए, मुझे पुनर्जीवित कर; अपनी धार्मिकता के अनुरूप मुझे संकट से निकाल!</verse>
				<verse number="12">अपनी करुणा के अनुरूप मेरे शत्रुओं का विनाश कर, मेरे प्राण के बैरियों को मिटा, क्‍योंकि मैं तेरा सेवक हूं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="144">
				<verse number="1">धन्‍य है प्रभु मेरी चट्टान! वह युद्ध के लिए मेरे हाथों को, लड़ाई के लिए मेरी भुजा को प्रशििक्षत करता है।</verse>
				<verse number="2">वह मेरी शक्‍ति और मेरा गढ़ है; वह मेरा शरण-स्‍थल और मेरा मुक्‍तिदाता है। वह मेरी ढाल है, मैं उसकी शरण में आता हूं। वह जातियों को मेरे अधीन करता है।</verse>
				<verse number="3">हे प्रभु, मानव क्‍या है, कि तू उस पर ध्‍यान दे? मत्‍र्य मनुष्‍य क्‍या है कि तू उसकी चिन्‍ता करे?</verse>
				<verse number="4">मानव श्‍वास के सदृश है, उसकी आयु के दिन ढलती छाया के समान हैं।</verse>
				<verse number="5">हे प्रभु, स्‍वर्ग को झुका और नीचे उतर आ! पर्वतों को स्‍पर्श कर कि वे धुआँ उगलने लगें!</verse>
				<verse number="6">तू विद्युत् चमका और मेरे शत्रुओं को छिन्न- भिन्न कर दे, अपने बाण छोड़ और उनमें भगदड़ मचा दे!</verse>
				<verse number="7">तू ऊंचे स्‍थान से अपना हाथ बढ़ा, और मुझे गहरे सागर से, विदेशियों के हाथ से मुझे मुक्‍त कर।</verse>
				<verse number="8">वे अपने मुंह से असत्‍य वचन निकालते हैं। वे अपना दाहिना हाथ उठाकर धोखे की शपथ खाते हैं!</verse>
				<verse number="9">हे परमेश्‍वर, तेरे लिए मैं नया गीत गाऊंगा। दस-तार के सितार पर मैं तेरे लिए राग बजाऊंगा।</verse>
				<verse number="10">तू ही राजाओं को विजय प्रदान करता है, तू ही अपने सेवक दाऊद को छुड़ाता है।</verse>
				<verse number="11">प्रभु, मुझे क्रूर तलवार से छुड़ा, मुझे विदेशियों के हाथ से मुक्‍त कर। वे अपने मुंह से असत्‍य वचन निकालते हैं; वे अपना दाहिना हाथ उठाकर धोखे की शपथ खाते हैं।</verse>
				<verse number="12">हमारे पुत्र अपनी युवावस्‍था में पूर्ण विकसित पौधों के सदृश हों, हमारी पुत्रियाँ उन स्‍तम्‍भों के समान बनें, जो महल के ढांचे के लिए तराशे गये हैं।</verse>
				<verse number="13">हमारे भण्‍डार-गृह प्रत्‍येक प्रकार की उपज से भरे रहें, हमारी चरागाहों में हमारी भेड़ें हजारों-हजार गुना बढ़ जाएँ;</verse>
				<verse number="14">हमारे पशु खूब मोटे-ताजे हों, हमारे नगर की दीवारों में दरार न पड़े, हमारा युद्ध में जाना न हो, हमारे नगर-चौकों पर रोने का स्‍वर सुनाई न दे!</verse>
				<verse number="15">ऐसी सुख-समृद्धि की दशा में रहनेवाले लोग धन्‍य हैं! धन्‍य हैं वे जिनका परमेश्‍वर प्रभु है!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="145">
				<verse number="1">हे मेरे परमेश्‍वर, हे राजा, मैं तेरा गुणगान करूंगा; मैं युग-युगान्‍त तेरे नाम को धन्‍य कहूंगा।</verse>
				<verse number="2">प्रतिदिन मैं तुझको धन्‍य कहूंगा; मैं युग-युगान्‍त तेरे नाम की स्‍तुति करूंगा।</verse>
				<verse number="3">प्रभु महान् है, वह अत्‍यन्‍त स्‍तुत्‍य है; प्रभु की महानता अगम है।</verse>
				<verse number="4">एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी को तेरे कार्य बताएगी; तेरे महान् कार्यों को घोषित करेगी।</verse>
				<verse number="5">मैं तेरे ऐश्‍वर्य की महिमा के प्रताप का, तेरे आश्‍चर्यपूर्ण कामों का ध्‍यान करूंगा।</verse>
				<verse number="6">लोग तेरे आतंकपूर्ण कार्यों की शक्‍ति की चर्चा करेंगे; और मैं तेरी महानता का वर्णन करूंगा।</verse>
				<verse number="7">वे तेरी अपार भलाई की कीर्ति की चर्चा करेंगे; तेरी धार्मिकता का जय-जयकार करेंगे।</verse>
				<verse number="8">प्रभु कृपालु और दयालु, विलम्‍ब-क्रोधी और अपार करुणामय है।</verse>
				<verse number="9">प्रभु सबके प्रति भला है; उसकी दया उसकी समस्‍त सृष्‍टि पर व्‍याप्‍त है।</verse>
				<verse number="10">हे प्रभु, तेरी समस्‍त सृष्‍टि तेरी सराहना करेगी, तेरे भक्‍त तुझको धन्‍य कहेंगे!</verse>
				<verse number="11">वे तेरे राज्‍य की महिमा की चर्चा करेंगे; वे तेरे सामर्थ्य की बातें करेंगे,</verse>
				<verse number="12">वे मनुष्‍य-जाति पर तेरे महान् कार्य, और तेरे राज्‍य के प्रताप की महिमा प्रकट करेंगे।</verse>
				<verse number="13">तेरा राज्‍य शाश्‍वत राज्‍य है, तेरा शासन पीढ़ी से पीढ़ी बना रहता है। प्रभु अपने सब वचनों को पूर्ण करता है; वह विश्‍वास योग्‍य है। प्रभु अपने सब कार्यों को पूरा करता है, वह कृपालु है।</verse>
				<verse number="14">प्रभु गिरते हुओं को सहारा देता है, वह झुके हुओं को उठाता है।</verse>
				<verse number="15">प्रभु, सब प्राणियों की आंखें तेरी ओर लगी रहती हैं, और तू उन्‍हें समय पर उनका भोजन देता है।</verse>
				<verse number="16">तू अपनी मुट्ठी खोलता है, और सब प्राणियों की इच्‍छा को सन्‍तुष्‍ट करता है।</verse>
				<verse number="17">प्रभु अपने समस्‍त आचरण में धार्मिक, और अपने सब कार्यों में करुणामय है।</verse>
				<verse number="18">प्रभु अपने समस्‍त पुकारने वालों के समीप है, वह उन सबके निकट है, जो सच्‍चाई से उसको पुकारते हैं।</verse>
				<verse number="19">वह अपने भक्‍तों की इच्‍छा पूर्ण करता है, वह उनकी दुहाई सुनता और उन्‍हें बचाता है।</verse>
				<verse number="20">प्रभु उन सबकी रक्षा करता है, जो उनसे प्रेम करते हैं, पर वह समस्‍त दुर्जनों को नष्‍ट करता है।</verse>
				<verse number="21">मैं अपने ओंठों से प्रभु की स्‍तुति करूंगा; समस्‍त प्राणी प्रभु के पवित्र नाम को युग-युगान्‍त धन्‍य कहते रहें!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="146">
				<verse number="1">प्रभु की स्‍तुति करो! ओ मेरे प्राण, प्रभु की स्‍तुति कर।</verse>
				<verse number="2">जब तक मैं जीवित हूं, प्रभु की स्‍तुति करूँगा, मैं अपने जीवन-भर अपने परमेश्‍वर का स्‍तुतिगान करूंगा।</verse>
				<verse number="3">शासकों पर भरोसा मत करो, और न मनुष्‍यों पर, जिनमें सहायता करने का सामर्थ्य नहीं है।</verse>
				<verse number="4">प्राण के निकलते ही वे मिट्टी में मिल जाते हैं; उसी दिन उनकी योजनाएँ भी नष्‍ट हो जाती हैं।</verse>
				<verse number="5">धन्‍य है वह मनुष्‍य, जिसका सहायक इस्राएल का परमेश्‍वर है, जो अपने प्रभु परमेश्‍वर पर आशा करता है।</verse>
				<verse number="6">वही प्रभु आकाश, पृथ्‍वी और सागर का एवं सबका सृजक है, जो उनमें हैं। प्रभु सदा के लिए सत्‍य का रक्षक है;</verse>
				<verse number="7">वह दलितों को न्‍याय दिलाता है; और भूखों को रोटी देता है। निस्‍सन्‍देह, प्रभु बन्‍दियों को छुड़ाता है।</verse>
				<verse number="8">वह अन्‍धों को दृष्‍टि देता है। प्रभु झुके हुओं को उठाता है; प्रभु अपने भक्‍तों से प्रेम करता है।</verse>
				<verse number="9">प्रभु परदेशी का रक्षक है, वह अनाथ एवं विधवा का सहारा है; पर वह दुर्जनों के मार्ग को कुटिल बनाता है।</verse>
				<verse number="10">ओ सियोन, तेरा प्रभु परमेश्‍वर पीढ़ी से पीढ़ी तक सदा राज्‍य करता है। प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="147">
				<verse number="1">प्रभु की स्‍तुति करो! हमारे परमेश्‍वर का स्‍तुतिगान करना भला है, हमें उसका स्‍तुतिगान करना उचित है; क्‍योंकि वह कृपालु है।</verse>
				<verse number="2">प्रभु यरूशलेम का निर्माता है; वह निष्‍कासित इस्राएलियों को एकत्र करता है।</verse>
				<verse number="3">वह विदीर्ण हृदय वालों का वैद्य है; वह उनके घावों पर पट्टी बांधता है।</verse>
				<verse number="4">वह तारों की संख्‍या को निश्‍चित करता है; वह समस्‍त तारों को उनके नाम से पुकारता है।</verse>
				<verse number="5">हमारा स्‍वामी महान और अत्‍यन्‍त शक्‍ति- सम्‍पन्न है; उसकी बुद्धि असीम है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु पीड़ित को सहारा देता है, पर वह दुर्जनों को धूल-धूसरित करता है।</verse>
				<verse number="7">प्रभु की सराहना करते हुए गीत गाओ, हमारे परमेश्‍वर के लिए सितार के साथ, स्‍तुति गाओ।</verse>
				<verse number="8">वह आकाश को बादलों से आच्‍छादित करता और पृथ्‍वी के लिए वर्षा तैयार करता है; वह पर्वतों पर घास उगाता है।</verse>
				<verse number="9">वह पशुओं को, कौवों के बच्‍चों को आहार देता है; क्‍योंकि वे उसको पुकारते हैं।</verse>
				<verse number="10">वह अश्‍वसेना की शक्‍ति से प्रसन्न नहीं होता है, और न धावक-योद्धा के पैरों से हर्षित होता है।</verse>
				<verse number="11">पर वह अपने भक्‍तों से, उसकी करुणा की प्रतीक्षा करनेवालों से प्रसन्न होता है।</verse>
				<verse number="12">ओ यरूशलेम, प्रभु की प्रशंसा कर, ओ सियोन, अपने परमेश्‍वर की स्‍तुति कर।</verse>
				<verse number="13">प्रभु तेरे द्वार की अर्गलाओं को सुदृढ़ करता, वह तुझमें रहनेवाले तेरे पुत्र-पुत्रियों को आशिष देता है।</verse>
				<verse number="14">वह तेरी सीमाओं पर शान्‍ति रखता, वह तुझे प्रचुर मात्रा में उत्तम गेहूं से तृप्‍त करता है।</verse>
				<verse number="15">वह पृथ्‍वी पर अपने शब्‍द भेजता है; उसके वचन तेज गति से दौड़ते हैं।</verse>
				<verse number="16">वह ऊन के सदृश बर्फ की वर्षा करता है। वह राख के समान पाला बिखेरता है।</verse>
				<verse number="17">वह बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े भेजता है; उसकी ठण्‍ड से जल जम जाता है।</verse>
				<verse number="18">वह अपना वचन भेजकर उसे पिघलाता है; वह अपना पवन बहाता और जल बहने लगता है।</verse>
				<verse number="19">वह याकूब को अपना वचन, इस्राएल को अपनी संविधि और न्‍याय- सिद्धान्‍त बताता है।</verse>
				<verse number="20">प्रभु ने यह व्‍यवहार अन्‍य राष्‍ट्रों से नहीं किया, वे प्रभु के न्‍याय-सिद्धान्‍तों को नहीं जानते हैं। प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="148">
				<verse number="1">प्रभु की स्‍तुति करो! स्‍वर्ग से प्रभु की स्‍तुति करो, ऊंचे स्‍थानों में उसकी स्‍तुति करो!</verse>
				<verse number="2">ओ प्रभु के दूतो, उसकी स्‍तुति करो, ओ प्रभु की सेनाओ, उसकी स्‍तुति करो!</verse>
				<verse number="3">ओ सूर्य और चन्‍द्रमा, उसकी स्‍तुति करो, ओ समस्‍त प्रकाशवान नक्षत्रो, उसकी स्‍तुति करो!</verse>
				<verse number="4">ओ आकाश, सर्वोच्‍च आकाश, ओ आकाश से ऊपर के जल, उसकी स्‍तुति करो!</verse>
				<verse number="5">ये सब प्रभु के नाम की स्‍तुति करें; क्‍योंकि प्रभु ने आज्ञा दी, और वे निर्मित हुए।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने युग-युगान्‍त के लिए उन्‍हें स्‍थित किया है, प्रभु ने संविधि प्रदान की है, जो कभी टल नहीं सकती!</verse>
				<verse number="7">पृथ्‍वी पर प्रभु की स्‍तुति करो, ओ मगरमच्‍छो, ओ सागरो,</verse>
				<verse number="8">ओ अग्‍नि और ओले, ओ बर्फ और कुहरे, ओ प्रभु का वचन पूर्ण करनेवाली प्रचण्‍ड वायु।</verse>
				<verse number="9">ओ पर्वत एवं समस्‍त घाटियो! ओ फलवान वृक्षो तथा देवदारो!</verse>
				<verse number="10">ओ पशुओं, और पालतू जानवरो, ओ रेंगनेवाले जन्‍तुओ, ओ उड़नेवाले पक्षियो! प्रभु की स्‍तुति करो।</verse>
				<verse number="11">पृथ्‍वी के राजागण, और समस्‍त जातियां, शासक एवं पृथ्‍वी के समस्‍त न्‍यायकर्ता;</verse>
				<verse number="12">युवक और युवतियाँ भी; बच्‍चों समेत वृद्ध भी;</verse>
				<verse number="13">ये सब प्रभु के नाम की स्‍तुति करें; क्‍योंकि केवल प्रभु का नाम महान है, उसकी महिमा पृथ्‍वी और आकाश के ऊपर है।</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने अपने निज लोगों को शक्‍तिमान बनाया है; समस्‍त सन्‍तों के लिए इस्राएल की सन्‍तान के लिए, उस प्रजा के लिए जो प्रभु के निकट है, यह स्‍तुति का विषय है। प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="149">
				<verse number="1">प्रभु की स्‍तुति करो! प्रभु के लिए नया गीत गाओ, भक्‍तों की मण्‍डली में प्रभु की स्‍तुति हो!</verse>
				<verse number="2">इस्राएली अपने निर्माता में आनन्‍दित हों! सियोन की जनता अपने राजा प्रभु में मगन हो!</verse>
				<verse number="3">वे नृत्‍य से प्रभु के नाम की स्‍तुति करें, डफ और सितार पर उसके लिए राग बजाएँ।</verse>
				<verse number="4">प्रभु अपनी प्रजा से प्रसन्न है। वह पीड़ित व्यक्‍ति को विजय से विभूषित करता है।</verse>
				<verse number="5">भक्‍त प्रभु की महिमा के कारण प्रफुल्‍लित हों, वे अपने-अपने स्‍थान से जय-जयकार करें।</verse>
				<verse number="6">उनके कण्‍ठों में प्रभु का गुणगान हो, और उनके हाथों में दुधारी तलवार हो,</verse>
				<verse number="7">ताकि वे राष्‍ट्रों से प्रतिशोध ले सकें, और अन्‍य-जातियों को ताड़ित कर सकें।</verse>
				<verse number="8">वे उनके राजाओं को जंजीरों से और उनके सामंतों को लौह-बेड़ियों से बांध सकें,</verse>
				<verse number="9">और उन्‍हें लिखित न्‍याय का दण्‍ड दें! प्रभु के भक्‍तों का यही सम्‍मान है। प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="150">
				<verse number="1">प्रभु की स्‍तुति करो! उसके पवित्र स्‍थान में परमेश्‍वर की स्‍तुति करो। आकाश के मेहराब में उसके सामर्थ्य की स्‍तुति करो।</verse>
				<verse number="2">उसके महान कार्यों के लिए उसकी स्‍तुति करो। उसकी अपार महानता के अनुरूप उसकी स्‍तुति करो!</verse>
				<verse number="3">नरसिंगे की गूंज पर उसकी स्‍तुति करो! सारंगी और सितार पर उसकी स्‍तुति करो!</verse>
				<verse number="4">डफ और नृत्‍य से उसकी स्‍तुति करो। वीणा और बांसुरी से उसकी स्‍तुति करो।</verse>
				<verse number="5">झांझों की ध्‍वनि पर उसकी स्‍तुति करो। उच्‍च स्‍वर की झांझ से। उसकी स्‍तुति करो!</verse>
				<verse number="6">समस्‍त प्राणी प्रभु की स्‍तुति करें! प्रभु की स्‍तुति करो!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="20">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">इस्राएल देश के राजा दाऊद के पुत्र, राजा सुलेमान के नीतिवचन;</verse>
				<verse number="2">नीतिवचन को पढ़ने वाला मनुष्‍य बुद्धि और शिक्षा प्राप्‍त करे; वह समझ की बातें समझे।</verse>
				<verse number="3">उसे व्‍यवहार-कुशलता की शिक्षा प्राप्‍त हो; और वह धर्मयुक्‍त, न्‍यायपूर्ण और निष्‍कपट आचरण करे।</verse>
				<verse number="4">जो मनुष्‍य सीधा-सादा है, वह नीतिवचन को पढ़कर चतुर बने; युवकों को समझ और विवेक मिले।</verse>
				<verse number="5">बुद्धिमान भी इन वचनों को सुने, और वह अपनी विद्या को बढ़ाए; समझदार व्यक्‍ति जीवन-रूपी नौका को खेने की कुशलता प्राप्‍त करे।</verse>
				<verse number="6">इसके द्वारा मनुष्‍य पहेली और दृष्‍टांत का अर्थ जाने, वह बुद्धिमानों की बातों और उनके गूढ़ वचनों को समझे।</verse>
				<verse number="7">प्रभु के प्रति भय-भाव ही बुद्धि का मूल है, जो मूर्ख हैं; वे ही बुद्धि और शिक्षा को तुच्‍छ समझते हैं।</verse>
				<verse number="8">मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा को सुन, और अपनी मां की सीख को मत छोड़।</verse>
				<verse number="9">उनकी शिक्षा और सीख मानो तेरे सिर के लिए सुन्‍दर मुकुट हैं, वे तेरे गले की माला हैं।</verse>
				<verse number="10">मेरे पुत्र, यदि पापी तुझे फुसलाएं, तो तू उनकी बातों में न आना;</verse>
				<verse number="11">यदि वे तुझसे यह कहें, ‘हमारे साथ आ। हम हत्‍या के लिए घात लगाएं; हम अकारण ही निर्दोष पर छिप कर वार करें;</verse>
				<verse number="12">आ, हम अधोलोक की तरह, उन्‍हें जीवित ही निगल जाएं, उनको कबर में जानेवालों के समान पूरा का पूरा खा जाएं।</verse>
				<verse number="13">तब हम उनके सब कीमती सामान को हड़प लेंगे; हम अपने मकान उनकी लूट से भर लेंगे।</verse>
				<verse number="14">तू हमारे झुण्‍ड में सम्‍मिलित हो जा; हम सब का एक ही बटुआ होगा।’</verse>
				<verse number="15">मेरे पुत्र, तू उन दुर्जनों के मार्ग पर मत चलना, बल्‍कि उनकी गली में पैर भी मत रखना।</verse>
				<verse number="16">वे दुष्‍कर्म करने को दौड़ते हैं; वे हत्‍या करने को शीघ्रता करते हैं।</verse>
				<verse number="17">जब पक्षी देख रहा हो तब जाल बिछाने से क्‍या लाभ?</verse>
				<verse number="18">दुर्जन अपनी ही हत्‍या के लिए घात लगाते हैं; वे मानो अपने ही प्राण लेने के लिए छिपकर बैठते हैं।</verse>
				<verse number="19">हिंसक लोभियों का आचरण ऐसा ही होता है, पर उनका लोभ ही उनकी मृत्‍यु का कारण बनता है।</verse>
				<verse number="20">बुद्धि सड़क पर पुकार रही है; चौराहे पर उसकी आवाज गूंज रही है।</verse>
				<verse number="21">वह भीड़ भरे मार्गों में पुकार रही है; वह नगर के प्रवेश-द्वारों पर खड़ी हुई कह रही है:</verse>
				<verse number="22">‘ओ अज्ञानियो, कब तक तुम अज्ञान गले लगाए रखोगे? ज्ञान की हंसी उड़ाने वालो, कब तक तुम ज्ञान की हंसी उड़ाते रहोगे? ओ मुर्खो, तुम कब तक ज्ञान से बैर रखोगे?</verse>
				<verse number="23">मेरी चेतावनियों पर ध्‍यान दो; देखो, मैं अपनी आत्‍मा तुम पर उण्‍डेल रही हूं। मैं तुम पर अपनी बातें प्रकट करूंगी।</verse>
				<verse number="24">मैंने तुम्‍हें पुकारा, पर तुमने मेरी बात सुनने से इन्‍कार कर दिया; मैंने तुम्‍हारी ओर अपना हाथ बढ़ाया, किन्‍तु तुममें से किसी ने भी ध्‍यान नहीं दिया।</verse>
				<verse number="25">तुमने मेरी सलाह की उपेक्षा की, और मेरी चेतावनी को अनसुना किया।</verse>
				<verse number="26">अत: जब तुम पर विपत्ति आएगी तब मैं हंसूंगी, जब तुम पर आतंक छाएगा तब मैं तुम्‍हारा उपहास करूंगी।</verse>
				<verse number="27">जब तूफान के समान आतंक तुम पर छा जाएगा, बवंडर के सदृश विपत्ति तुम पर टूट पड़ेगी; तुम दु:ख और संकट के जाल में फंस जाओगे, तब मैं तुम्‍हारा मजाक उड़ाऊंगी।</verse>
				<verse number="28">तुम मुझे पुकारोगे, पर मैं तुम्‍हें उत्तर नहीं दूंगी; तुम मुझे ढूंढ़ने में जमीन-आसमान एक कर दोगे, किन्‍तु मुझे नहीं पा सकोगे।</verse>
				<verse number="29">क्‍योंकि तुमने ज्ञान से बैर किया है; तुम्‍हें प्रभु की भक्‍ति करना पसन्‍द नहीं है।</verse>
				<verse number="30">तुम्‍हें मेरी सलाह नहीं चाहिए; तुम मेरी चेतावनियों को तुच्‍छ समझते हो।</verse>
				<verse number="31">अत: तुम अपनी करनी का फल स्‍वयं भोगोगे; जो काम तुमने अपनी इच्‍छा से किए हैं, उनके फल से तुम अघा जाओगे।</verse>
				<verse number="32">अज्ञानी मार्ग से भटक जाते हैं, और उनका भटकना मृत्‍यु का कारण बनता है; मूर्खों का आत्‍म-सन्‍तोष उनके विनाश का कारण होता है।</verse>
				<verse number="33">किन्‍तु जो व्यक्‍ति मेरी बात सुनेगा, वह सुरक्षित निवास करेगा। वह बुराई से नहीं डरेगा; बल्‍कि सुख-चैन से रहेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">प्रिय शिष्‍य! यदि तू मेरा कहना माने, और मेरी आज्ञाओं को निधि के सदृश अपने हृदय में रखे;</verse>
				<verse number="2">यदि तू बुद्धि की बात पर कान लगाए, और समझ की बात पर हृदय,</verse>
				<verse number="3">यदि तू अन्‍तर्दृ‌ष्‍टि प्राप्‍त करने के लिए पुकारे, यदि तू समझ को बुलाए,</verse>
				<verse number="4">यदि तू चांदी की खान के सदृश उसको खोजे, और गुप्‍त खजाने के समान उसको ढूंढ़ता रहे,</verse>
				<verse number="5">तो तू परमेश्‍वर के प्रति भय-भाव को समझ सकेगा, और तू परमेश्‍वर का ज्ञान प्राप्‍त करेगा।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ही बुद्धि देता है; उसके मुख से ही ज्ञान और समझ की बातें निकलती हैं।</verse>
				<verse number="7">वह निष्‍कपट व्यक्‍ति के लिए ज्ञान संचित करता है; जिनका आचरण खरा है, उनकी वह ढाल के सदृश रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="8">जो न्‍याय के पथ पर चलते हैं, उनका वह रक्षक है और वह अपने भक्‍तों के मार्ग की रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="9">प्रिय शिष्‍य, बुद्धि ग्रहण करने से तू धर्म और न्‍याय को समझ पाएगा, निष्‍कपट आचरण तथा सन्‍मार्ग को पहचान पाएगा,</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि बुद्धि तेरे हृदय में प्रवेश करेगी, ज्ञान तेरे प्राण को सुख प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="11">विवेक तेरी निगरानी करेगा, और समझ तेरी रक्षा करेगी।</verse>
				<verse number="12">ये वरदान दुर्जनों के मार्ग से तुझे बचाएंगे, वे कुटिल बातें करने वाले लोगों से तेरी रक्षा करेंगे।</verse>
				<verse number="13">दुर्जन धर्म का मार्ग छोड़कर अन्‍धकार के मार्ग पर चलते हैं।</verse>
				<verse number="14">वे दुष्‍कर्म से हर्षित होते हैं; उन्‍हें अनिष्‍ट और अहित के कामों में मजा आता है।</verse>
				<verse number="15">वे कुटिल मार्ग के अनुयायी हैं, वे पथभ्रष्‍ट लोग हैं।</verse>
				<verse number="16">बुद्धि ग्रहण करने से तू परायी स्‍त्री से बचा रहेगा। वह मीठी-मीठी बातें बोलती है;</verse>
				<verse number="17">वह अपनी युवा अवस्‍था के साथी को छोड़ देती है; वह परमेश्‍वर के विधान को भूल जाती है।</verse>
				<verse number="18">उसका घर विनाश के गर्त्त में समा जाता है, उसकी गलियां अधोलोक की ओर जाती हैं।</verse>
				<verse number="19">जो उसके पास जाता है, वह लौटकर नहीं आता; और न वह पुन: जीवन का मार्ग पाता है।</verse>
				<verse number="20">अत: प्रिय शिष्‍य, तू सज्‍जनों के मार्ग पर चल, तू धार्मिकों के पथ को पकड़े रह।</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि निष्‍कपट व्यक्‍ति ही देश में बसे रहेंगे, निर्दोष मनुष्‍य ही उसमें निवास करते रहेंगे।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु दुर्जन देश से निकाल दिए जाएंगे, धर्महीन व्यक्‍तियों का समूल नाश हो जाएगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">प्रिय शिष्‍य! मेरी शिक्षा को मत भूलना, अपने हृदय में मेरी आज्ञाओं को स्‍मरण रखना;</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि ऐसा करने से तेरे जीवन के दिन और वर्ष और बढ़ेंगे, तेरा अधिकाधिक कल्‍याण होगा।</verse>
				<verse number="3">प्रिय शिष्‍य, करुणा और सच्‍चाई तुझसे कभी अलग न हों; तू उनको अपने गले का हार बनाना; और उनको अपने हृदय-पटल पर लिख लेना।</verse>
				<verse number="4">तब तू परमेश्‍वर और मनुष्‍य दोनों की दृष्‍टि में कृपा का पात्र होगा। तू अति बुद्धिमान बनेगा।</verse>
				<verse number="5">तू अपनी समझ का सहारा न लेना वरन् सम्‍पूर्ण हृदय से प्रभु पर भरोसा करना।</verse>
				<verse number="6">अपने सब कार्यों में तू प्रभु को स्‍मरण करना, वह तेरे कठिन मार्ग को सरल कर देगा।</verse>
				<verse number="7">अपनी ही दृष्‍टि में स्‍वयं को बुद्धिमान मत मानना; प्रभु से डरना और बुराई से मुंह फेरना।</verse>
				<verse number="8">इससे तेरा शरीर सदा स्‍वस्‍थ रहेगा और तेरी हड्डियों में ताजगी बनी रहेगी।</verse>
				<verse number="9">अपनी धन-सम्‍पत्ति से प्रभु की महिमा करना, तू उसको अपनी फसल का प्रथम फल चढ़ाना।</verse>
				<verse number="10">तब तेरे भण्‍डार-घर भरे-पूरे रहेंगे; तेरे कुण्‍डों में अंगूर-रस उमड़ता रहेगा।</verse>
				<verse number="11">प्रिय शिष्‍य, प्रभु की ताड़ना की उपेक्षा मत करना, जब वह तुझे दण्‍ड दे तब तू उससे घृणा मत करना।</verse>
				<verse number="12">जैसे पिता अपने प्रिय पुत्र को ताड़ना देता है वैसे ही प्रभु उस मनुष्‍य को ताड़ना देता है जिससे वह प्रेम करता है।</verse>
				<verse number="13">धन्‍य है वह मनुष्‍य जिसको बुद्धि मिल गई है; जिसने समझ को पा लिया है।</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि बुद्धि की प्राप्‍ति चांदी की प्राप्‍ति से श्रेष्‍ठ है; उसकी उपलब्‍धि सोने से बढ़कर है।</verse>
				<verse number="15">बुद्धि मोतियों से अधिक मूल्‍यवान है। तेरी किसी भी इष्‍ट वस्‍तु से उसकी तुलना नहीं हो सकती।</verse>
				<verse number="16">उसके दाहिने हाथ में दीर्घायु, और बाएँ हाथ में सम्‍पत्ति और सम्‍मान हैं।</verse>
				<verse number="17">उसके मार्ग आनन्‍दमय हैं; उसके पथ सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हैं।</verse>
				<verse number="18">जो मनुष्‍य उसको थामे रहते हैं, उनके लिए वह जीवन का वृक्ष है। उसको कसकर पकड़े रहनेवाले लोग निस्‍सन्‍देह सुखी हैं।</verse>
				<verse number="19">प्रभु ने बुद्धि से पृथ्‍वी की नींव डाली है; उसने समझ से आकाश को स्‍थिर किया है।</verse>
				<verse number="20">उसके ज्ञान से गहरे जल-स्रोत फूटते हैं और आकाश से ओस टपकती है।</verse>
				<verse number="21">प्रिय शिष्‍य, खरी बुद्धि और विवेक की रक्षा कर, ये तेरी आंखों से ओझल न हों।</verse>
				<verse number="22">तब तू उनसे जीवन प्राप्‍त करेगा, ये तेरे गले का हार बनेंगे।</verse>
				<verse number="23">तब तू अपने मार्ग पर निश्‍चिंत चलेगा, तेरे पैरों में ठोकर नहीं लगेगी।</verse>
				<verse number="24">जब तू सोएगा तब तुझे डर न लगेगा, निस्‍सन्‍देह सोते समय तुझे सुख की नींद आएगी।</verse>
				<verse number="25">प्रिय शिष्‍य, अचानक आने वाले आतंक से न डरना; जब दुर्जन तुझ पर तूफान की तरह टूट पड़ें, तब न घबराना;</verse>
				<verse number="26">क्‍योंकि प्रभु तुझे सहारा देगा, वह तेरे पैर को फंदे में फंसने से बचाएगा।</verse>
				<verse number="27">यदि तुझमें भला करने का सामर्थ्य है तो उनका भला अवश्‍य करना जो भलाई के योग्‍य हैं।</verse>
				<verse number="28">यदि तेरे पास अपने पड़ोसी को देने के लिए कुछ है तो उससे यह मत कहना, ‘जाओ, कल फिर आना। मैं कल दूंगा।’</verse>
				<verse number="29">अपने पड़ोसी के विरुद्ध कुचक्र मत रचना, क्‍योंकि वह तुझ पर भरोसा करके तेरे पड़ोस में रहता है।</verse>
				<verse number="30">जिस मनुष्‍य ने तेरा अनिष्‍ट न किया हो उससे अकारण मत लड़ना।</verse>
				<verse number="31">हिंसा करनेवाले व्यक्‍ति से ईष्‍र्या मत करना, और न उसके आचरण का अनुसरण करना।</verse>
				<verse number="32">प्रभु की दृष्‍टि में कुटिल व्यक्‍ति घृणित है, किन्‍तु निष्‍कपट व्यक्‍ति उसका विश्‍वासपात्र है।</verse>
				<verse number="33">प्रभु का श्राप दुर्जन के घर पर पड़ता है; पर प्रभु धार्मिक व्यक्‍ति के निवास-स्‍थान पर आशिष की वर्षा करता है।</verse>
				<verse number="34">दूसरे को तुच्‍छ समझनेवाले को, प्रभु तुच्‍छ समझता है। पर जो मनुष्‍य नम्र और दीन है, उस पर प्रभु कृपा करता है।</verse>
				<verse number="35">बुद्धिमान को सम्‍मान मिलता है, पर मूर्ख का हर जगह अपमान होता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">मेरे पुत्रो, अपने पिता की शिक्षा सुनो, और ज्ञान को प्राप्‍त करने में मन लगाओ।</verse>
				<verse number="2">मैं तुम्‍हें अच्‍छी विद्या दे रहा हूं, मेरी सीख की उपेक्षा मत करना।</verse>
				<verse number="3">देखो, मैं भी अपने पिता का पुत्र था, मैं भी अपनी मां का दुलारा इकलौता पुत्र था।</verse>
				<verse number="4">मेरे पिता ने मुझे शिक्षा दी; उसने मुझसे यह कहा: ‘मेरे शब्‍दों पर तेरा हृदय लगा रहे; मेरी आज्ञाओं का पालन कर तो तू सदा जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="5">मेरे मुंह के शब्‍दों को मत भूलना, उनसे विमुख मत होना। बुद्धि को प्राप्‍त कर; समझ को खरीद।</verse>
				<verse number="6">उसको मत छोड़ना, वह तेरी निगरानी करेगी; बुद्धि से प्रेम करना, वह तेरी रक्षा करेगी।</verse>
				<verse number="7">बुद्धि का आरम्‍भ इस प्रकार होता है: बुद्धि को प्राप्‍त कर; समझ को हर कीमत पर प्राप्‍त कर।</verse>
				<verse number="8">बुद्धि की कीमत ऊंची लगा तो वह तेरी कीमत बढ़ाएगी; यदि तू उसको गले लगाएगा तो वह तेरा सम्‍मान करेगी।</verse>
				<verse number="9">वह तेरे मस्‍तक को कीमती आभूषण पहनाएगी; वह तुझको भव्‍य मुकुट प्रदान करेगी।’</verse>
				<verse number="10">मेरे पुत्र, मेरी बात सुन; मेरे शब्‍दों को स्‍वीकार कर ताकि तेरी आयु लम्‍बी हो।</verse>
				<verse number="11">मैंने तुझको बुद्धि का मार्ग बताया है; मैंने सीधे पथ पर तेरा मार्ग-दर्शन किया है।</verse>
				<verse number="12">जब तू बुद्धि के मार्ग पर चलेगा, तब तेरे पैरों को बाधा न होगी; यदि तू दौड़ेगा तो तुझको ठोकर न लगेगी।</verse>
				<verse number="13">मेरी शिक्षा को कस कर पकड़े रह, उसकी रक्षा कर, वह तेरा जीवन है।</verse>
				<verse number="14">दुर्जन की गली में कदम मत रखना और न दुष्‍कर्मी के पथ पर चलना।</verse>
				<verse number="15">उस पथ की ओर ध्‍यान भी न देना, उसके पास से गुजरना भी नहीं। उसकी ओर से मुंह मोड़ ले, और आगे बढ़ जा!</verse>
				<verse number="16">जब तक दुर्जन दुष्‍कर्म न कर लें उनको नींद भी नहीं आती: जब तक वे निर्दोष व्यक्‍ति को सता नहीं लेते, नींद उनके पास फटकती भी नहीं।</verse>
				<verse number="17">दुष्‍कर्म ही उनकी रोटी, और हिंसा ही उनका पानी है।</verse>
				<verse number="18">धार्मिक व्यक्‍ति का पथ मानो ऊषाकाल का प्रकाश है, जो सबेरे से दोपहर तक अधिकाधिक बढ़ता जाता है।</verse>
				<verse number="19">पर दुर्जनों का मार्ग घोर अन्‍धकारमय है, वे नहीं जानते कि किससे ठोकर खा रहे हैं।</verse>
				<verse number="20">मेरे पुत्र, मेरी बातें ध्‍यान से सुन, मेरे वचनों की ओर कान दे।</verse>
				<verse number="21">ये तेरी आंखों से ओझल न हों, इनको अपने हृदय में धारण कर।</verse>
				<verse number="22">जो व्यक्‍ति उनको प्राप्‍त कर लेता है, उसको मानो जीवन मिल जाता है; वह सदा स्‍वस्‍थ रहता है।</verse>
				<verse number="23">मेरे पुत्र, सबसे अधिक अपने हृदय की रक्षा कर; क्‍योंकि जीवन के स्रोत उससे ही फूटते हैं।</verse>
				<verse number="24">अपने मुंह से कुटिल बातें मत निकालना, और न ओंठों पर धोखा-धड़ी की बातें आने देना।</verse>
				<verse number="25">तेरी आंखें सामने की ओर देखें, तेरी पलकें सीधी दिशा में खुली रहें।</verse>
				<verse number="26">कदम उठाने के पूर्व अपने पैरों को तौल ले! तब तेरा सारा पथ निरापद हो जाएगा।</verse>
				<verse number="27">पथ में न दाहिनी ओर मुड़ना और न बाई ओर, बुरे मार्ग से अपने पैर हटा लेना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">मेरे पुत्र, मेरी बुद्धि की बातों पर ध्‍यान दे, मेरी समझ की बातों की ओर कान दे,</verse>
				<verse number="2">जिससे तू विवेक की निगरानी कर सके, और तेरे ओंठ ज्ञान की रक्षा कर सकें।</verse>
				<verse number="3">परायी स्‍त्री के ओंठों से मधु टपकता है; उसकी बातें चिकनी चुपड़ी होती हैं।</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु उसके प्रेम का अन्‍त चिरायते-सा कड़ुवा, और दुधारी तलवार-जैसा पैना होता है।</verse>
				<verse number="5">उसके पैर मृत्‍यु की ओर बढ़ते हैं, उसके कदम अधोलोक के मार्ग पर उठते हैं।</verse>
				<verse number="6">वह जीवन-मार्ग का अनुसरण नहीं करती; उसका आचरण चंचल है परन्‍तु वह इसे नहीं मानती।</verse>
				<verse number="7">मेरे पुत्रो, अब मेरी बातें सुनो, मेरे मुख के शब्‍दों से मुंह न मोड़ो!</verse>
				<verse number="8">परायी स्‍त्री से सदा दूर रहना; उसके घर के द्वार पर कदम भी मत रखना।</verse>
				<verse number="9">अन्‍यथा तुम अपना मान-सम्‍मान उसके हाथ में सौंप दोगे, उस निर्दय के पंजों में तुम्‍हारा जीवन फंस जाएगा।</verse>
				<verse number="10">उसके दलाल तुम्‍हारी धन-सम्‍पत्ति से अपना घर भरेंगे; और यों तुम्‍हारे परिश्रम की कमाई दूसरों के घर में चली जाएगी।</verse>
				<verse number="11">जीवन की ढलती आयु में, जब तुम्‍हारे शरीर का बल और त्‍वचा की ताजगी खत्‍म हो जाएगी,, तब तुम केवल सिर धुनोगे,</verse>
				<verse number="12">और यह कहोगे: ‘काश! मैं अनुशासन से घृणा न करता; मेरा हृदय चेतावनियों को तुच्‍छ न समझता!</verse>
				<verse number="13">मैंने अपने गुरुओं की शिक्षाओं को नहीं सुना, मैंने अपने शिक्षकों के उपदेशों पर ध्‍यान नहीं दिया।</verse>
				<verse number="14">अत: मैं सर्वनाश के कगार पर पहुंच गया हूँ; मैं एकत्र हुए जन-समुदाय के मध्‍य दण्‍ड का पात्र ठहरा हूँ।’</verse>
				<verse number="15">मेरे पुत्र, अपने निजी जल-कुण्‍ड से, अपने कुएं के झरने से पानी पीना!</verse>
				<verse number="16">क्‍या तू यह चाहता है कि तेरे झरने की जलधाराएं इधर-उधर फैल जाएं; तेरे जल-स्रोत सड़क पर बहने लगें?</verse>
				<verse number="17">नहीं, उन पर केवल तेरा ही अधिकार हो, वे तेरे ही हों, किसी अजनबी के न हों।</verse>
				<verse number="18">तेरा झरना सदा हरा-भरा रहे; तु अपनी युवावस्‍था की पत्‍नी से ही सदा सुखी रहना;</verse>
				<verse number="19">वह तेरी दृष्‍टि में हमेशा सुन्‍दर हरिणी, आकर्षक सांभरनी बनी रहे। उसका प्रेम सदा तुझे रसमय बनाए रखे, तू उसके प्रेम में सदा डूबे रहना।</verse>
				<verse number="20">मेरे पुत्र, तू परायी स्‍त्री पर क्‍यों मोहित हो? तू किसी व्‍यभिचारिणी को क्‍यों सीने से लगाए?</verse>
				<verse number="21">मेरे पुत्र, मनुष्‍य के समस्‍त आचरण पर प्रभु दृष्‍टि करता है, प्रभु उसके प्रत्‍येक व्‍यवहार को देखता है।</verse>
				<verse number="22">दुर्जन व्यक्‍ति अपने दुष्‍कर्मों के जाल में फंसता है; वह अपने पापों के बन्‍धन में बन्‍ध जाता है।</verse>
				<verse number="23">वह अनुशासन का पालन न करने के कारण मर जाता है; वह अपनी मूर्खता के कारण यहां-वहां भटकता फिरता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">मेरे पुत्र, यदि तूने बिना सोचे-समझे अपने पड़ोसी के लिए जमानत दी है; अथवा किसी अपरिचित के लिए उत्तरदायित्‍व लिया है;</verse>
				<verse number="2">यदि तू वचन देकर फंस गया है, यदि तू अपने मुंह के शब्‍दों के कारण पकड़ा गया है,</verse>
				<verse number="3">तो तू यह काम करना और बच जाना; तू पड़ोसी के हाथ में पड़ गया है; अत: तू अविलम्‍ब जाना और उसको साष्‍टांग प्रणाम कर मना लेना।</verse>
				<verse number="4">तू अपनी आंखों में नींद न आने देना, और न पलकों में झपकी आने देना।</verse>
				<verse number="5">जैसे हरिणी शिकारी के हाथ से और चिड़िया चिड़ीमार के जाल से स्‍वयं को बचा लेती है वैसे ही तू अपने पड़ोसी से स्‍वयं को बचा लेना।</verse>
				<verse number="6">ओ आलसी, चींटी के पास जा; और उसके कार्यों पर विचार कर; तब तू बुद्धिमान बनेगा।</verse>
				<verse number="7">वह बिना मेट, निरीक्षक और शासक के आदेश से</verse>
				<verse number="8">ग्रीष्‍म ऋतु में अपने आहार की व्‍यवस्‍था कर लेती है; वह फसल की कटनी के समय अपना भोजन एकत्र करती है।</verse>
				<verse number="9">ओ आलसी, तू कब तक पड़ा रहेगा? तू अपनी नींद से कब जागेगा?</verse>
				<verse number="10">यदि तू थोड़ा और सोएगा, कुछ समय और झपकी लेगा, छाती पर हाथ रखे लेटा रहेगा</verse>
				<verse number="11">तो यह निश्‍चय है, कि पथ के लुटेरे की तरह गरीबी तुझ पर टूट पड़ेगी; सशस्‍त्र सैनिक के समान अभाव तुझ पर आक्रमण करेगा।</verse>
				<verse number="12">दुर्जन किसी काम का आदमी नहीं होता; बकवादी यहां-वहां कुटिल बातें कहता फिरता है।</verse>
				<verse number="13">वह आंखों से सैन और पैर से इशारा करता है; वह अपनी अंगुलियों से संकेत करता है।</verse>
				<verse number="14">वह कुटिल हृदय से बुरी योजनाएं गढ़ता है; वह निरन्‍तर लड़ाई-झगड़ा उत्‍पन्न करता है।</verse>
				<verse number="15">अत: उस पर अचानक ही विपत्ति का आक्रमण होगा; वह पल-भर में नष्‍ट हो जाएगा, और उसके बचने की कोई आशा नहीं रहेगी।</verse>
				<verse number="16">छ: बातों से प्रभु को बैर है, वरन् सात दुर्गुणों से वह घृणा करता है:</verse>
				<verse number="17">घमण्‍ड से चढ़ी हुई आंखें, झूठ बोलनेवाली जीभ, निर्दोष व्यक्‍ति की हत्‍या करनेवाले हाथ,</verse>
				<verse number="18">कुचक्र रचनेवाला हृदय, बुराई करने के लिए दौड़नेवाले पैर,</verse>
				<verse number="19">झूठ बोलने वाले गवाह और भाई-बहिनों में झगड़ा करवानेवाला मनुष्‍य।</verse>
				<verse number="20">मेरे पुत्र, अपने पिता की आज्ञा का पालन कर, और अपनी मां की शिक्षा को मत छोड़।</verse>
				<verse number="21">तू उनको गांठ बांधकर अपने हृदय में निरन्‍तर रखना; तू उनको अपने गले का हार बनाना।</verse>
				<verse number="22">जब तू मार्ग पर चलेगा तब वे तेरा मार्ग-दर्शन करेंगी; जब तू सोएगा तब वे तेरी चौकसी करेंगी, और जब तू जागेगा तब वे तुझसे बात करेंगी:</verse>
				<verse number="23">क्‍योंकि पिता की आज्ञा मार्ग का दीपक है, और मां की शिक्षा जीवन की ज्‍योति है! अनुशासन के लिए दी जानेवाली चेतावनियां जीवन का मार्ग हैं।</verse>
				<verse number="24">ये तुम्‍हें बुरी स्‍त्री से, व्‍यभिचारिणी स्‍त्री के मीठे बोल से बचाएंगी।</verse>
				<verse number="25">मेरे पुत्र, बुरी स्‍त्री के सौन्‍दर्य की कामना अपने हृदय में मत करना, उसके कटाक्ष के जाल में मत फंसना।</verse>
				<verse number="26">वेश्‍या रोटी के एक टुकड़े में खरीदी जा सकती है, किन्‍तु व्‍यभिचारिणी स्‍त्री पुरुष का जीवन ही नष्‍ट कर देती है।</verse>
				<verse number="27">क्‍या यह सम्‍भव है कि मनुष्‍य छाती पर आग रखे, और उसके वस्‍त्र न जलें;</verse>
				<verse number="28">वह अंगारे पर चले पर उसके पैर न झुलसें?</verse>
				<verse number="29">अत: जो पुरुष परायी स्‍त्री के पास जाता है, वह भी ऐसे ही जलेगा; जो पुरुष परायी स्‍त्री का स्‍पर्श करेगा, वह दण्‍ड से नहीं बचेगा।</verse>
				<verse number="30">जब चोर भूख के कारण चोरी करता, और चोरी की रोटी से अपना पेट भरता है, तब लोग उसको तुच्‍छ नहीं समझते हैं।</verse>
				<verse number="31">जब चोर पकड़ा जाता है तब उसको सात गुना भरना पड़ता है। उसे अपने घर का सारा माल देना पड़ता है।</verse>
				<verse number="32">व्‍यभिचार करनेवाला व्यक्‍ति निरा मूर्ख होता है, जो पुरुष व्‍यभिचार करता है, वह स्‍वयं को नष्‍ट करता है।</verse>
				<verse number="33">वह घायल और अपमानित होता है, उसका कलंक कभी धुल नहीं सकेगा।</verse>
				<verse number="34">ईष्‍र्या पुरुष को क्रोध से अन्‍धा बना देती है; जब वह बदला लेगा तब वह तुझ पर दया नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="35">वह क्षतिपूर्ति के लिए कुछ नहीं लेगा; तू उसको कितने ही उपहार देगा, पर वह प्रसन्न नहीं होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">मेरे पुत्र, मेरे वचनों क पालन कर, मेरी आज्ञाओं को निधि के सदृश हृदय में रख।</verse>
				<verse number="2">यदि तू मेरी आज्ञाओं का पालन करेगा तो तू जीवित रहेगा; अपनी आंखों की पुतली के सदृश मेरी शिक्षाओं को बहुमूल्‍य जान।</verse>
				<verse number="3">उनको अंगूठी के समान अपनी अंगुलियों में पहन; उनको अपने हृदय-पटल पर लिख;</verse>
				<verse number="4">और बुद्धि से यह बोल, ‘तू मेरी बहिन है।’ समझ को अपनी सखी कह;</verse>
				<verse number="5">ताकि तेरी यह बहिन और सखी तुझको परायी स्‍त्री से बचाएं, व्‍यभिचारिणी स्‍त्री के मीठे बोलों से तेरी रक्षा करें।</verse>
				<verse number="6">एक दिन मैंने अपने घर की खिड़की से, अपने झरोखे से बाहर झांका।</verse>
				<verse number="7">मुझे सीधे-सादे जवानों की भीड़ में एक नासमझ युवक दिखाई दिया,</verse>
				<verse number="8">जो वेश्‍या की कोठी के मोड़ पर गली से गुजर रहा था। यह गली वेश्‍या की कोठी की ओर जाती थी।</verse>
				<verse number="9">दिन ढल गया था; शीतल सन्‍ध्‍या का समय था। काली रात आ चुकी थी, घोर अन्‍धकार छा गया था।</verse>
				<verse number="10">मैंने देखा कि एक स्‍त्री उससे मिली, जो वेश्‍या की पोशाक पहिने हुए थी, जिसके हृदय में धूर्तता भरी थी।</verse>
				<verse number="11">वह अशान्‍त और चंचल थी, उसके पैर घर में टिकते न थे।</verse>
				<verse number="12">वह कभी गली में, और कभी बाजार में दिखाई देती थी। वह हर मोड़ पर घात लगाकर शिकार की तलाश में बैठती थी।</verse>
				<verse number="13">वेश्‍या ने युवक को पकड़ा और वह उसको चूमने लगी। उसने निर्लज्‍जता से मुख बनाया और जवान से यह कहा,</verse>
				<verse number="14">‘मुझे सहभागिता-बलि चढ़ानी थी; मैंने आज ही अपनी मन्नतें पूरी की हैं।</verse>
				<verse number="15">इसीलिए मैं तुमसे भेंट करने को घर से बाहर निकली थी। मैं तुम्‍हें उत्‍सुकता से ढूंढ़ रही थी। अब तुम मुझे मिल गए।</verse>
				<verse number="16">मैंने अपने पलंग के बिस्‍तर को सजाया है, उस पर मिस्र देश की बेल-बूटेदार रंगीन चादर बिछायी है।</verse>
				<verse number="17">गन्‍धरस, अगर और दालचीनी से मैंने अपनी सेज को सुगन्‍धित किया है।</verse>
				<verse number="18">चलो, वहीं सबेरे तक हम प्रेम-क्रीड़ा करते रहें; प्रेम का आदान-प्रदान कर एक-दूसरे को आनन्‍दित करें।</verse>
				<verse number="19">मेरा पति घर पर नहीं है, वह लम्‍बी यात्रा पर गया है।</verse>
				<verse number="20">वह अपने साथ थैली भर रुपए ले गया है, वह पूर्णमासी के दिन घर लौटेगा।’</verse>
				<verse number="21">ऐसे लुभावने वचन बोलकर उस स्‍त्री ने युवक को फांस लिया; उसने मीठी-मीठी बातें कहकर उसको अपने वश में कर लिया।</verse>
				<verse number="22">वह तुरन्‍त उसके पीछे चला गया जैसे बैल कसाई-खाने को जाता है, जैसे हरिण मुग्‍ध रहता है,</verse>
				<verse number="23">और तीर उसके कलेजे में बिन्‍ध जाता है। अथवा जैसे पक्षी फन्‍दे की ओर झपटता है, और नहीं जानता है कि ऐसा करने से उसे अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="24">अब, मेरे पुत्रो, मेरी बात सुनो; मेरे वचनों पर ध्‍यान दो।</verse>
				<verse number="25">तुम्‍हारा हृदय व्‍यभिचारिणी स्‍त्री की ओर आकर्षित न हो, तुम उसकी गली में प्रवेश भी न करना।</verse>
				<verse number="26">अनेक पुरुष उसकी चितवन की मार से मर गए हैं; उसने लाशों का ढेर लगा दिया है।</verse>
				<verse number="27">उसके घर का मार्ग अधोलोक को जाता है, वह अपने प्रेमी को कबर में ले जाती है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">बुद्धि तुम्‍हें आवाज दे रही है; समझ उच्‍च स्‍वर में तुम्‍हें पुकार रही है।</verse>
				<verse number="2">वह मार्ग के किनारे ऊंचे स्‍थानों पर, रास्‍तों के मिलने के स्‍थान पर आकर खड़ी है।</verse>
				<verse number="3">नगर के सम्‍मुख, प्रवेश-द्वार के समीप दरवाजों के पैठार पर खड़ी होकर वह उच्‍च स्‍वर में पुकार रही है:</verse>
				<verse number="4">‘ओ प्रतिष्‍ठित लोगो, मैं तुम से बोल रही हूं; ओ साधारण लोगो, मेरी पुकार तुम्‍हारे लिए भी है।</verse>
				<verse number="5">ओ सीधे-सादे लोगो, चतुराई सीखो; ओ मूर्ख लोगो, समझ की बात पर हृदय लगाओ।</verse>
				<verse number="6">मेरी बात सुनो, क्‍योंकि मैं तुम से श्रेष्‍ठ वचन कहूंगी; मेरे मुख से केवल उचित बातें ही निकलेंगी।</verse>
				<verse number="7">मेरा मुंह केवल सत्‍य वचन ही कहेगा मेरे ओंठों को दुष्‍ट वचन से घृणा है।</verse>
				<verse number="8">मेरे मुख के सब वचन धार्मिक होते हैं, उनमें छल-कपट और उलट-फेर नहीं होता।</verse>
				<verse number="9">ये समझदार मनुष्‍यों के लिए सहज हैं, और ज्ञान पिपासुओं के लिए सीधे-सादे।</verse>
				<verse number="10">चांदी को नहीं, वरन् मेरी शिक्षा को ग्रहण करो; सोने को नहीं, बल्‍कि मेरे ज्ञान को प्राप्‍त करो।</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि मैं-बुद्धि मोतियों से श्रेष्‍ठ हूं; तुम्‍हारी किसी भी इष्‍ट वस्‍तु से मेरी तुलना नहीं हो सकती।</verse>
				<verse number="12">‘मैं समझ में निवास करती हूं; मुझे ज्ञान और विवेक उपलब्‍ध हैं।</verse>
				<verse number="13">बुराई से घृणा करना ही प्रभु की भक्‍ति करना है; मैं घमण्‍ड, अहंकार और दुराचरण से, छल-कपटपूर्ण बातों से घृणा करती हूं।</verse>
				<verse number="14">मुझमें सम्‍मति और खरी बुद्धि है, मुझ में समझ है, शक्‍ति भी मेरी है।</verse>
				<verse number="15">मुझ-बुद्धि के द्वारा ही राजा राज्‍य करते हैं; मेरी सहायता से शासक न्‍यायपूर्ण निर्णय करते हैं।</verse>
				<verse number="16">मेरे द्वारा ही शासक राज्‍य करते हैं, उच्‍चाधिकारी पृथ्‍वी पर शासन करते हैं।</verse>
				<verse number="17">जो मुझसे प्रेम करते हैं, मैं उनसे प्रेम करती हूं; जो मुझे ढूंढ़ने में जमीन-आसमान एक कर देते हैं, वे मुझे पाते हैं।</verse>
				<verse number="18">सम्‍पत्ति और सम्‍मान, शाश्‍वत धन और धार्मिकता मेरे पास हैं।</verse>
				<verse number="19">मेरा फल सोने से, नहीं, शुद्ध सोने से श्रेष्‍ठ है; मेरी उपज उत्तम चांदी से अच्‍छी है।</verse>
				<verse number="20">मैं धर्म के मार्ग में, न्‍याय के पथ पर चलती हूं;</verse>
				<verse number="21">और अपने प्रेमियों को धन-सम्‍पत्ति से पूर्ण करे देती हूं, उनके खजानों को भर देती हूं।’</verse>
				<verse number="22">प्रभु ने अपने समस्‍त सृष्‍टि-कार्यों में सर्वप्रथम, अपना रचना-कार्य आरम्‍भ करने से पूर्व मुझे ही पहले उत्‍पन्न किया था ।</verse>
				<verse number="23">युगों के आरम्‍भ से, आदि से ही, पृथ्‍वी की रचना के पहले से मैं ही गढ़ी गई।</verse>
				<verse number="24">जब न गहरा महासागर था, और न जल से भरे हुए झरने थे, तब मेरा जन्‍म हुआ।</verse>
				<verse number="25">जब पहाड़ों का अस्‍तित्‍व भी न था, जब पहाड़ियों का आकार गढ़ा नहीं गया था, तब मैं ही उत्‍पन्न हुई थी।</verse>
				<verse number="26">जब प्रभु ने भूमि और मैदान बनाए, जब उसने पृथ्‍वी का प्रथम धूलि-कण रचा, उसके पुर्व मैं अस्‍तित्‍व में आई।</verse>
				<verse number="27">जब प्रभु ने आकाश की रचना की तब मैं वहां थी; जब उसने गहरे महासागर के ऊपर वितान खींचा था, तब भी मैं उपस्‍थित थी।</verse>
				<verse number="28">जब उसने ऊपर, आकाश मण्‍डल को स्‍थिर किया, जब उसने गहरे महासागर के झरनों का मुंह खोला,</verse>
				<verse number="29">जब उसने सागर की सीमा निर्धारित की, कि जल उसकी आज्ञा का उल्‍लंघन कर उस सीमा को पार न करे; जब उसने पृथ्‍वी की नींव के चिह्‍न लगाए,</verse>
				<verse number="30">तब मैं एक कुशल कारीगर के समान, उस के समीप ही थी। मैं प्रतिदिन उसको प्रसन्न करती थी; मैं सदा उसके सम्‍मुख आनन्‍द मनाती थी।</verse>
				<verse number="31">मैं उसके द्वारा बसायी गई पृथ्‍वी से आनन्‍दित थी; मैं मनुष्‍य जाति से प्रसन्न थी।</verse>
				<verse number="32">अब, हे मेरे शिष्‍यों, मेरी बात सुनो: मेरे मार्ग पर चलनेवाले लोग धन्‍य हैं!</verse>
				<verse number="33">शिक्षा की बात सुनो, और बुद्धिमान हो जाओ; मेरे शिष्‍यों, शिक्षा की उपेक्षा मत करना।</verse>
				<verse number="34">मेरी बात को सुननेवाला मनुष्‍य धन्‍य है। वह प्रतिदिन मेरे द्वार पर आस लगाए खड़ा रहता है; वह मेरी प्रतीक्षा में द्वार पर पलकें बिछाए रहता है।</verse>
				<verse number="35">मेरे शिष्‍यो, जो मनुष्‍य मुझ को प्राप्‍त कर लेता है, वह जीवन को पा जाता है; वह प्रभु की कृपा का पात्र बन जाता है।</verse>
				<verse number="36">पर जो मुझे चूक जाता है, वह अपने पैरों पर कुल्‍हाड़ी मारता है; जो मुझसे घृणा करता है वह मृत्‍यु को प्‍यार करता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">बुद्धि ने अपना घर बनाया; उसने घर के सातों खम्‍भे खड़े किए।</verse>
				<verse number="2">उसने भोज के लिए अपने पशु काटे, और अंगूर-रस में मसाले मिलाए; और आतिथियों के लिए भोज तैयार किया।</verse>
				<verse number="3">तब उसने अपनी सेविकाओं को भेजा कि वे नगर के उच्‍च स्‍थान पर खड़े होकर लोगों को यह निमंत्रण दें:</verse>
				<verse number="4">‘जो मनुष्‍य सीधा-सादा है, वह घर के भीतर आए।’ जिसमें बुद्धि नहीं है उससे बुद्धि यह कहती है:</verse>
				<verse number="5">‘आ, और मेरी रोटी खा, और मसाला मिला अंगूर-रस पी।</verse>
				<verse number="6">तब तुझे समझ आ जाएगी और तू जीवित रहेगा, तू समझ के मार्ग पर चलेगा।’</verse>
				<verse number="7">जो मनुष्‍य हंसी उड़ानेवालों को शिक्षा देता है, वह स्‍वयं अपमानित होता है; दुर्जनों को चेतावनी देनेवाला अपने पैरों पर कुल्‍हाड़ी मारता है।</verse>
				<verse number="8">अत: हंसी उड़ाने वाले को चेतावनी मत दो; अन्‍यथा वह तुमसे घृणा करेगा, बल्‍कि बुद्धिमान को उसकी भूल के लिए डांटो; वह तुमसे प्रेम करेगा।</verse>
				<verse number="9">बुद्धिमान को शिक्षा दो तो वह और भी बुद्धिमान बनता है; धार्मिक मनुष्‍य को सीख दो तो वह अपनी विद्या बढ़ाता है।</verse>
				<verse number="10">प्रभु का भय ही बुद्धि का मूल है, पवित्र परमेश्‍वर का ज्ञान ही पूर्ण समझ है।</verse>
				<verse number="11">मुझ-बुद्धि के द्वारा ही तुम्‍हारी आयु बढ़ेगी, और तुम अधिक दिन जीवित रहोगे।</verse>
				<verse number="12">यदि तुम बुद्धिमान हो तो बुद्धि का लाभ तुम्‍हें ही होगा, पर यदि तुम बुद्धि की हंसी उड़ाओगे, तो उसका फल तुम ही भोगोगे।</verse>
				<verse number="13">मूर्खता उस स्‍त्री के सदृश है जो बकबक करती है, जो कुलटा और निर्लज्‍ज है।</verse>
				<verse number="14">वह अपने घर के द्वार पर, नगर के उच्‍च स्‍थान पर बैठकर</verse>
				<verse number="15">वहां से राहगीरों को, मार्ग पर जानेवाले पथिकों को पुकार-पुकार कर कहती है,</verse>
				<verse number="16">‘जो मनुष्‍य सीधा-सादा है, वह घर के भीतर आए।’ जो नासमझ है उससे मूर्खता यह कहती है:</verse>
				<verse number="17">‘चोरी का जल मीठा होता है, रोटी लुक-छिपकर खाने में अच्‍छी लगती है।’</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु सीधा-सादा मनुष्‍य यह नहीं जानता है, कि मूर्खता के घर में प्रवेश करनेवाले का अन्‍त मृत्‍यु है; मूर्खता के अतिथि अधोलोक की गहराइयों में पड़े हुए हैं!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">राजा सुलेमान के नीतिवचन: बुद्धिमती संतान के कारण पिता आनन्‍दित रहता है; पर मूर्ख संतान से मां को दु:ख होता है।</verse>
				<verse number="2">जो धन अन्‍याय से प्राप्‍त किया जाता है, उससे किसी को लाभ नहीं होता; पर धार्मिकता मनुष्‍य को मृत्‍यु से बचाती है।</verse>
				<verse number="3">प्रभु धार्मिक मनुष्‍य को भूखा मरने नहीं देता; पर वह दुर्जन की लालसा पर पानी फेर देता है।</verse>
				<verse number="4">गरीबी का कारण आलस्‍य है; पर कठोर परिश्रम से गरीब मनुष्‍य भी धनवान हो जाता है।</verse>
				<verse number="5">ग्रीष्‍म ऋतु में, अपने आहार की व्‍यवस्‍था करनेवाला मनुष्‍य बुद्धिमान है; पर, जो मनुष्‍य फसल की कटाई के समय सोता है, वह निंदा का कारण बनता है।</verse>
				<verse number="6">धार्मिक मनुष्‍य के सिर पर आशिषों की वर्षा होती है; पर दुर्जन के मुंह में हिंसा ही हिंसा भरी रहती है।</verse>
				<verse number="7">धार्मिक मनुष्‍य की मृत्‍यु के बाद भी लोग उसका स्‍मरण कर, दूसरों को आशीर्वाद देते हैं, पर दुर्जन का नाम शीघ्र मिट जाता है।</verse>
				<verse number="8">बुद्धिमान मनुष्‍य हृदय से आज्ञाओं पर ध्‍यान देता है; पर बकवादी मूर्ख पूर्णत: नष्‍ट हो जाता है।</verse>
				<verse number="9">जिसका आचरण खरा है, वह सुरक्षित है; किन्‍तु कुटिल मार्ग पर चलनेवाले का आचरण अन्‍त में प्रकट हो जाता है।</verse>
				<verse number="10">जो मनुष्‍य आंखों से संकेत की भाषा में बात करता है, वह दूसरों को दु:ख देता है; पर साहस से चेतावनी देनेवाला मनुष्‍य शान्‍ति स्‍थापित करता है।</verse>
				<verse number="11">धार्मिक मनुष्‍य का मुख जीवन का झरना है; पर दुर्जन के मुख में हिंसा निवास करती है!</verse>
				<verse number="12">घृणा लड़ाई-झगड़ों को जन्‍म देती है; पर प्रेम सब अपराधों को क्षमा कर देता है।</verse>
				<verse number="13">जिस मनुष्‍य में समझ है, उसके ओंठों पर बुद्धि निवास करती है; पर मूर्ख को छड़ी से हांकना पड़ता है।</verse>
				<verse number="14">बुद्धिमान अपनी बातों से ज्ञान का कोष एकत्र करता है, पर जब मूर्ख बक-बक करता है, तब उसका विनाश समीप आ जाता है!</verse>
				<verse number="15">धनी का धन उसका दृढ़ नगर है; किन्‍तु गरीब की गरीबी उसके विनाश का कारण है।</verse>
				<verse number="16">धार्मिक मनुष्‍य का परिश्रम उसको जीवन को ओर ले जाता है; पर दुर्जन की कमाई उसको पाप की ओर अग्रसर करती है।</verse>
				<verse number="17">जो मनुष्‍य शिक्षा की बातों पर ध्‍यान देता है, वह जीवन के मार्ग पर चलता है; पर जो व्यक्‍ति चेतावनी की उपेक्षा करता है; वह जीवन के मार्ग से भटक जाता है।</verse>
				<verse number="18">जो मनुष्‍य घृणा को मन में छिपाकर रखता है, उसके ओंठों से झूठ निकलता है; निन्‍दा करनेवाला मनुष्‍य वास्‍तव में मूर्ख होता है।</verse>
				<verse number="19">जो मनुष्‍य अधिक बोलता है, वह अपराध करने से बच नहीं सकता; पर अपनी जीभ को वश में रखनेवाला मनुष्‍य बुद्धिमान है!</verse>
				<verse number="20">धार्मिक मनुष्‍य के शब्‍द सर्वोत्तम चांदी के सदृश बहुमूल्‍य होते हैं; पर दुर्जन के विचारों का कोई मूल्‍य नहीं होता।</verse>
				<verse number="21">धार्मिक मनुष्‍य के शब्‍दों से अनेक लोगों का भला होता है; पर मूर्ख मनुष्‍य समझ के अभाव में मर जाता है।</verse>
				<verse number="22">प्रभु की आशिष से ही मनुष्‍य धनवान बनता है। आशिष के साथ प्रभु दु:ख नहीं देता।</verse>
				<verse number="23">मुर्ख व्यक्‍ति पाप कर्म को हंसी की बात समझता है, पर समझदार व्यक्‍ति सदाचरण को प्रशंसा की बात मानता है।</verse>
				<verse number="24">जिस बात से दुर्जन डरता है, वह उस पर आती है; पर धार्मिक मनुष्‍य की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।</verse>
				<verse number="25">बवंडर आता है तो दुर्जन उड़ जाता है; पर धार्मिक मनुष्‍य सदा टिका रहता है।</verse>
				<verse number="26">जैसे सिरका दांतों को, और धुआं आंखों को अप्रिय है वैसे ही भेजनेवाले को आलसी दूत अप्रिय होता है।</verse>
				<verse number="27">प्रभु की भक्‍ति करने से मनुष्‍य लम्‍बी आयु प्राप्‍त करता है; पर दुर्जन असमय में ही मर जाता है।</verse>
				<verse number="28">धार्मिक मनुष्‍य की आशाएं पूर्ण होती हैं, और वह आनन्‍दित होता है, पर दुर्जन की आशा निराशा में बदल जाती है।</verse>
				<verse number="29">निष्‍कपट मनुष्‍य का गढ़ है− प्रभु; किन्‍तु प्रभु दुष्‍कर्मियों का संहार करता है।</verse>
				<verse number="30">धार्मिक मनुष्‍य अपने देश में स्‍थायी रूप से निवास करेगा, पर दुर्जन का डेरा उखड़ जाएगा।</verse>
				<verse number="31">धार्मिक मनुष्‍य के ओंठों से बुद्धि के वचन निकलते हैं; पर कुटिल जिह्‍वा काट दी जाएगी!</verse>
				<verse number="32">धार्मिक मनुष्‍य समझ-बूझकर ग्रहणयोग्‍य बातें ही बोलता है, पर दुर्जन के ओंठों से कुटिल बातें ही निकलती हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">प्रभु उन व्‍यापारियों से घृणा करता है जो झूठे नाप-तौल रखते हैं; पर वह सच्‍चे, खरे बाट से प्रसन्न होता है।</verse>
				<verse number="2">जब मनुष्‍य अभिमान करता है, तब अभिमान के साथ अपमान आता है, परन्‍तु बुद्धिमान व्यक्‍ति में नम्रता होती है।</verse>
				<verse number="3">निष्‍कपट मनुष्‍य का मार्गदर्शन उसकी निष्‍कपटता करती है; परन्‍तु कपटी व्यक्‍ति अपने कपट के कारण स्‍वयं नष्‍ट हो जाता है।</verse>
				<verse number="4">मृत्‍यु के दिन धन किसी काम नहीं आता, किन्‍तु मनुष्‍य की धार्मिकता उसको मृत्‍यु से बचाती है!</verse>
				<verse number="5">निर्दोष मनुष्‍य अपनी धार्मिकता के कारण अपने जीवनमार्ग में सीधा चलता है। किन्‍तु दुर्जन की दुर्जनता के कारण उसका पतन हो जाता है।</verse>
				<verse number="6">निष्‍कपट मनुष्‍य की रक्षा उसकी धार्मिकता करती है, पर विश्‍वासघाती मनुष्‍य अपनी वासना के जाल में फंस जाता है।</verse>
				<verse number="7">दुर्जन की मृत्‍यु के साथ उसकी आशा भी मर जाती है; अधार्मिक मनुष्‍य की आशा अन्‍त में पूरी नहीं होती।</verse>
				<verse number="8">धार्मिक मनुष्‍य संकट से मुक्‍त होता है, परन्‍तु दुर्जन उसमें फंस जाता है।</verse>
				<verse number="9">अधार्मिक मनुष्‍य अपने मुख के वचनों से अपने पड़ोसी को नष्‍ट कर देता है, पर धार्मिक मनुष्‍य अपने ज्ञान से अपने पड़ोसी को बचाता है।</verse>
				<verse number="10">जब धार्मिक मनुष्‍य का कल्‍याण होता है, तब सम्‍पूर्ण नगर जय जयकार करता है किन्‍तु दुर्जन के विनाश पर सब नगरवासी हर्ष मनाते हैं।</verse>
				<verse number="11">निष्‍कपट व्यक्‍ति के आशिष-वचनों से नगर की उन्नति होती है, परन्‍तु दुर्जन के दुर्वचनों से वह ध्‍वस्‍त हो जाता है।</verse>
				<verse number="12">जो मनुष्‍य अपने पड़ोसी को तुच्‍छ समझता है, वह नासमझ है; पर समझदार व्यक्‍ति अपनी वाणी पर संयम रखता है!</verse>
				<verse number="13">जो चुगलखोर इधर-उधर चुगली खाता है, वह भेद की बात को पचा नहीं सकता; परन्‍तु जो मनुष्‍य हृदय से विश्‍वासयोग्‍य है, वह भेद की बात को छिपा कर रखता है।</verse>
				<verse number="14">पथ-प्रदर्शन के अभाव में कौम का पतन हो जाता है; पर यदि उचित परामर्श देनेवाले मंत्री बहुत हों तो राष्‍ट्र सुरक्षित रहता है।</verse>
				<verse number="15">जो मनुष्‍य किसी अजनबी की जमानत लेता है, वह हानि उठाता है; जमानत लेने के दायित्‍व से दस कदम दूर रहनेवाला झंझटों से बचा रहता है।</verse>
				<verse number="16">दयालु स्‍त्री का सम्‍मान होता है, और कठोर परिश्रम करनेवाला पुरुष धन प्राप्‍त करता है।</verse>
				<verse number="17">जो मनुष्‍य दूसरों पर दया करता है, वह स्‍वयं अपना हित करता है; पर निर्दयी मनुष्‍य स्‍वयं अपने पैरों पर कुल्‍हाड़ी मारता है।</verse>
				<verse number="18">दुर्जन की कमाई मिथ्‍या है; पर धार्मिकता का बीज बोनेवाला मनुष्‍य निश्‍चय ही सच्‍चा फल प्राप्‍त करता है।</verse>
				<verse number="19">धर्म पर स्‍थिर रहनेवाला मनुष्‍य सदा जीवित रहता है, पर जो दुष्‍कर्मों को गले लगाता है, वह नष्‍ट हो जाता है।</verse>
				<verse number="20">जिसके हृदय में कुटिलता निवास करती है, उससे प्रभु घृणा करता है; पर वह निष्‍कपट मार्ग पर चलनेवाले से प्रसन्न होता है।</verse>
				<verse number="21">निश्‍चय जानो! प्रभु दुर्जन को अवश्‍य दण्‍ड देगा, किन्‍तु धार्मिक मनुष्‍य का अनिष्‍ट न होगा।</verse>
				<verse number="22">यदि सुन्‍दर स्‍त्री में विवेक नहीं है तो वह सूअर के थूथन में सोने की नथ के समान है!</verse>
				<verse number="23">धार्मिक मनुष्‍य की अभिलाषा केवल भलाई होती है; पर दुर्जन की आशा का परिणाम प्रभु का क्रोध होता है!</verse>
				<verse number="24">मुक्‍त हृदय से लुटानेवाला मनुष्‍य धनवान होता जाता है; पर जो मनुष्‍य जितना देना चाहिए उतना नहीं देता; वह अभावग्रस्‍त हो जाता है।</verse>
				<verse number="25">उदारता से देनेवाला मनुष्‍य सम्‍पन्न होता है; दूसरे के खेत को सींचनेवाले किसान की भूमि भी सींची जाती है।</verse>
				<verse number="26">अनाज के जमाखोर को लोग कोसते हैं, पर जो व्‍यापारी अपना अनाज जनता को बेच देता है, उसको लोग आशीर्वाद देते हैं।</verse>
				<verse number="27">जो भलाई करने के लिए सदा प्रयत्‍न करता है, वह मनुष्‍य और परमेश्‍वर दोनों की कृपा प्राप्‍त करता है; पर जो बुराई की तलाश में रहता है उसको बुराई ही मिलती है।</verse>
				<verse number="28">अपनी धन-सम्‍पत्ति पर भरोसा करनेवाला सूखे पत्ते के समान झड़ जाता है; पर धार्मिक मनुष्‍य नए पत्ते के समान लहलहाता है।</verse>
				<verse number="29">जो मनुष्‍य अपने परिवार को दु:ख देता है उसकी धन-सम्‍पत्ति नष्‍ट हो जाती है, और वह मूर्ख मनुष्‍य बुद्धिमान का गुलाम बन जाता है।</verse>
				<verse number="30">धार्मिक व्यक्‍ति के आचरण का फल है: जीवन वृक्ष! पर दुष्‍कर्मी के कार्य का फल है: हिंसा!</verse>
				<verse number="31">यदि धार्मिक को पृथ्‍वी पर ही उसके आचरण का प्रतिफल मिल जाता है, तो फिर दुर्जन और पापी को क्‍यों नहीं मिलेगा?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">जो मनुष्‍य शिक्षा से प्रेम करता है, वह ज्ञान-प्रिय भी होता है; पर जो डांट-फटकार से घृणा करता है, वह पशु के समान नासमझ है।</verse>
				<verse number="2">प्रभु भले मनुष्‍य पर कृपा करता है, पर वह बुरी योजनाएं रचनेवाले को दण्‍ड देता है।</verse>
				<verse number="3">मनुष्‍य दुष्‍कर्म के द्वारा स्‍थापित नहीं होता; पर धार्मिक मनुष्‍य की जड़ें नहीं उखड़तीं।</verse>
				<verse number="4">चरित्रवान पत्‍नी अपने पति की शोभा है, पर व्‍यभिचारिणी पत्‍नी मानो अपने पति की हड्डियों का क्षय है!</verse>
				<verse number="5">धार्मिक मनुष्‍य के विचार न्‍यायसंगत होते हैं पर दुर्जन सदा छल-कपट की बातें सोचता है।</verse>
				<verse number="6">दुर्जन के शब्‍द हिंसा से भरे होते हैं, किन्‍तु धार्मिक मनुष्‍य के वचन लोगों को बचाते हैं।</verse>
				<verse number="7">दुर्जन का पतन होता है, पृथ्‍वी से उसका नामोनिशान मिट जाता है; परन्‍तु धार्मिक मनुष्‍य का वंश सदा बना रहता है।</verse>
				<verse number="8">मनुष्‍य की प्रशंसा उसकी सद्बुद्धि के लिए होती है, किन्‍तु कुटिल हृदयवाले मनुष्‍य से सब लोग घृणा करते हैं।</verse>
				<verse number="9">साधारण मनुष्‍य, जो मेहनत की सूखी रोटी खाता है, वह बड़प्‍पन-प्रिय मनुष्‍य से श्रेष्‍ठ है जिसके पास खाने के लिए रोटी भी नहीं!</verse>
				<verse number="10">धार्मिक मनुष्‍य अपने पशु के प्राण की भी चिन्‍ता करता है; पर दुर्जन की दया भी निर्दयता के समान होती है!</verse>
				<verse number="11">जो किसान अपनी भूमि को स्‍वयं जोतता-गोड़ता है, उसको रोटी का अभाव नहीं होता! पर जो मनुष्‍य व्‍यर्थ की योजनाओं में समय गुजारता है, वह नासमझ है!</verse>
				<verse number="12">दुर्जनों का सुदृढ़ गढ़ भी ढह जाता है; पर धार्मिक मनुष्‍य की जड़ें गहरी होती हैं।</verse>
				<verse number="13">दुर्जन अपने मुंह से निकले शब्‍दों के जाल में स्‍वयं फंस जाता है, पर धार्मिक मनुष्‍य संकट आने पर भी बच जाता है।</verse>
				<verse number="14">मनुष्‍य को अपने वचनों के फल के अनुरूप उत्तम वस्‍तुएं प्राप्‍त होती हैं, और वह सन्‍तुष्‍ट होता है; मनुष्‍य जैसा कार्य करता है वैसा ही उसको फल मिलता है।</verse>
				<verse number="15">मूर्ख मनुष्‍य को अपना आचरण अपनी दृष्‍टि में उचित लगता है, पर बुद्धिमान मनुष्‍य दूसरों की सलाह को ध्‍यान से सुनता है।</verse>
				<verse number="16">मूर्ख मनुष्‍य अपनी चिढ़ तत्‍काल प्रकट कर देता है, किन्‍तु व्‍यवहार-कुशल मनुष्‍य अपना अपमान पी जाता है।</verse>
				<verse number="17">सच बोलनेवाला गवाह सच्‍ची साक्षी देता है; पर झूठा गवाह झूठ के अतिरिक्‍त कुछ नहीं बोलता।</verse>
				<verse number="18">बिना सोच-विचार के बोलनेवाले मनुष्‍य के शब्‍द तलवार की तरह बेधते हैं; पर बुद्धिमान की बातें मलहम का काम करती हैं।</verse>
				<verse number="19">सत्‍यनिष्‍ठ ओंठों के वचन अमर रहते हैं; किन्‍तु झूठी जीभ की बातें क्षणभंगुर होती हैं।</verse>
				<verse number="20">बुरी योजना रचनेवाले के दिल में छल-कपट भरा रहता है; परन्‍तु कल्‍याणकारी योजना बनानेवाला आनन्‍द-मग्‍न रहता है।</verse>
				<verse number="21">धार्मिक मनुष्‍य अनिष्‍ट से बचा रहता है; पर दुर्जन विपत्ति से घिरा रहता है।</verse>
				<verse number="22">प्रभु झूठ बोलनेवाले मनुष्‍यों से घृणा करता है; पर जो मनुष्‍य सच्‍चाई से काम करते हैं, उनसे प्रभु प्रसन्न होता है।</verse>
				<verse number="23">चतुर मनुष्‍य अपना ज्ञान छिपाकर रखता है; पर मूर्ख अपनी मूर्खता का प्रदर्शन करता है।</verse>
				<verse number="24">कठोर परिश्रम करनेवाला व्यक्‍ति शासक बनता है; पर आलसी मनुष्‍य दूसरों की बेगार करता है।</verse>
				<verse number="25">मनुष्‍य के मन की चिन्‍ता उसको दबा देती है; पर एक सुभाषित वचन उसको आनन्‍दित कर देता है।</verse>
				<verse number="26">धार्मिक मनुष्‍य दुराचरण से दूर रहता है, पर दुर्जन का मार्ग उसको विनाश की ओर ले जाता है।</verse>
				<verse number="27">आलसी मनुष्‍य अपने लक्ष्य तक कभी नहीं पहुंच पाता, किन्‍तु कठोर परिश्रम करनेवाला व्यक्‍ति अपार धन-सम्‍पत्ति अर्जित कर लेता है।</verse>
				<verse number="28">धर्म का मार्ग जीवन का मार्ग है; पर टेढ़े रास्‍ते पर चलना मृत्‍यु को बुलावा देना है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">बुद्धिमान पुत्र अपने पिता की शिक्षा की बातें सुनता है, परन्‍तु पिता की हंसी उड़ानेवाला कुपुत्र डांट-कपट पर भी ध्‍यान नहीं देता।</verse>
				<verse number="2">सज्‍जन अपने मीठे वचनों से मीठा फल ही खाता है; किन्‍तु विश्‍वासघाती मनुष्‍य की इच्‍छा सदा हिंसा ही होती है।</verse>
				<verse number="3">अपनी वाणी पर संयम रखनेवाला मनुष्‍य अपने जीवन की रक्षा करता है; पर व्‍यर्थ गाल बजानेवाला व्यक्‍ति अपने ही पैरों पर कुल्‍हाड़ी मारता है।</verse>
				<verse number="4">आलसी मनुष्‍य के हृदय में इच्‍छाएं उत्‍पन्न होती हैं, पर वह उनको पूरा नहीं कर पाता; किन्‍तु कठोर परिश्रम करनेवाले की सब अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं।</verse>
				<verse number="5">धार्मिक मनुष्‍य झूठ से घृणा करता है; पर दुर्जन निर्लज्‍जता और बदनामी के काम करता है।</verse>
				<verse number="6">धार्मिकता उस मनुष्‍य की रक्षा करती है, जिसका आचरण निष्‍कपट होता है; पर पाप दुर्जन को उखाड़कर फेंक देता है।</verse>
				<verse number="7">झूठी शानवाला व्यक्‍ति धन-सम्‍पत्ति न होने पर भी धनी होने का ढोंग करता है; प्रदर्शन को पसन्‍द न करनेवाला मनुष्‍य धनी होने पर भी निर्धन होने का बहाना करता है।</verse>
				<verse number="8">मनुष्‍य का जीवन उसके धन से बच सकता है; पर गरीब के पास अपने प्राण की रक्षा के लिए कुछ नहीं होता।</verse>
				<verse number="9">धार्मिक मनुष्‍य का प्रकाश आनन्‍द प्रदान करता है; किन्‍तु दुर्जन का दीया बुझ जाता है।</verse>
				<verse number="10">अविवेकी मनुष्‍य घमण्‍ड के कारण लड़ाई-झगड़े मोल लेता है; पर दूसरों की सलाह माननेवाला मनुष्‍य निस्‍सन्‍देह बुद्धिमान है।</verse>
				<verse number="11">अचानक प्राप्‍त हुआ धन घर में टिकता नहीं; पर अपने परिश्रम से थोड़ा-थोड़ा धन एकत्र करनेवाला मनुष्‍य उसको और बढ़ाता है।</verse>
				<verse number="12">जब आशा पूरी होने में विलम्‍ब होता है तब हृदय उदास हो जाता है; पर इच्‍छा की पूर्ति का अर्थ है: जीवन-वृक्ष!</verse>
				<verse number="13">जो मनुष्‍य परमेश्‍वर के वचन को तुच्‍छ समझता है, वह स्‍वयं अपने विनाश का कारण बनता है! पर प्रभु की आज्ञाओं का आदर करनेवाला पुरस्‍कार पाएगा!</verse>
				<verse number="14">बुद्धिमान व्यक्‍ति के शिक्षाप्रद वचन जीवन के झरने हैं, जिनके द्वारा मनुष्‍य मृत्‍यु के फंदे से बचता है।</verse>
				<verse number="15">सद्बुद्धि के द्वारा मनुष्‍य लोगों का कृपापात्र बनता है, किन्‍तु धर्महीन व्यक्‍ति का आचरण उसके विनाश का कारण होता है।</verse>
				<verse number="16">व्‍यवहार-कुशल व्यक्‍ति बुद्धि से अपने कार्य करता है, परन्‍तु मूर्ख अपनी मूर्खता का प्रदर्शन करता है।</verse>
				<verse number="17">बुरा राजदूत जनता को संकट में डालता है, पर विश्‍वासयोग्‍य राजदूत सुखद समाचार लाता है।</verse>
				<verse number="18">जो मनुष्‍य शिक्षा की उपेक्षा करता है, वह गरीबी और अपमान का जीवन बिताता है; पर चेतावनी पर ध्‍यान देनेवाला मनुष्‍य सम्‍मान का पात्र बनता है।</verse>
				<verse number="19">जब इच्‍छा पूर्ण हो जाती है तब मनुष्‍य को उसका स्‍वाद मधुर लगता है। पर दुराचार के मार्ग को छोड़ना मूर्ख को घृणित लगता है।</verse>
				<verse number="20">जो मनुष्‍य बुद्धिमानों का सत्‍संग करता है, वह स्‍वयं बुद्धिमान बनता है; पर मूर्खों का साथी विपत्ति में पड़ता है।</verse>
				<verse number="21">अनिष्‍ट पापी मनुष्‍य के पीछे लगा रहता है; किन्‍तु धार्मिक व्यक्‍ति को समृद्धि प्राप्‍त होती है।</verse>
				<verse number="22">सज्‍जन अपने वंश के लिए पैतृक सम्‍पत्ति छोड़ जाता है; किन्‍तु पापी का धन धार्मिक मनुष्‍य के हाथ लगता है।</verse>
				<verse number="23">गरीब किसान की परती भूमि भी भरपूर फसल उत्‍पन्न करती है, पर अन्‍यायी मालगुजार उसको हड़प जाते हैं।</verse>
				<verse number="24">जो पिता अपने पुत्र को दण्‍ड नहीं देता, वह उससे प्रेम नहीं करता; क्‍योंकि जो पिता अपने पुत्र से प्रेम करता है, वह पुत्र को अनुशासित करने में देर नहीं करता।</verse>
				<verse number="25">धार्मिक मनुष्‍य के पास अपनी भूख तृप्‍त करने के लिए पर्याप्‍त भोजन रहता है; किन्‍तु दुर्जन को कभी पेट-भर भोजन नहीं मिलता।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">बुद्धिमती स्‍त्री अपना घर बनाती है, पर मूर्ख स्‍त्री अपना घर अपने ही हाथ से ढाह देती है</verse>
				<verse number="2">जिस मनुष्‍य का आचरण निष्‍कपट है, वह प्रभु की भक्‍ति करता है; किन्‍तु जिसका आचरण छल-कपट से भरा है, वह प्रभु को तुच्‍छ समझता है</verse>
				<verse number="3">मूर्ख मनुष्‍य के मुंह में गर्व का अंकुर फूटता है, और वह विपत्ति को बुलाता है; पर बुद्धिमान मनुष्‍य के ओंठों से निकले शब्‍द उसकी रक्षा करते हैं।</verse>
				<verse number="4">जहाँ हल के लिए बैल नहीं वहां अनाज पैदा नहीं होता। बैल के बल से ही प्रचुर अन्न उत्‍पन्न होता है।</verse>
				<verse number="5">सच्‍चा साक्षी झूठ नहीं बोलता; किन्‍तु झूठे गवाह के मुंह से केवल झूठ ही निकलता है।</verse>
				<verse number="6">हर बात को हंसी में उड़ानेवाला व्यक्‍ति व्‍यर्थ ही ज्ञान की तलाश करता है; पर समझदार मनुष्‍य के लिए ज्ञान सहज ही प्राप्‍त हो जाता है।</verse>
				<verse number="7">मूर्ख मनुष्‍य का साथ छोड़ दे; उसकी संगति में तुझे ज्ञान की बातें नहीं मिलेंगी।</verse>
				<verse number="8">विवेकी मनुष्‍य की बुद्धि क्‍या है? अपने मार्ग को पहचानना; परन्‍तु मूर्खो की मूर्खता केवल धोखा देना है।</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर दुर्जन को ठुकराता है, पर धार्मिक व्यक्‍ति उसकी कृपा का पात्र बनता है।</verse>
				<verse number="10">केवल हृदय अपनी पीड़ा को जानता है; पर उसके आनन्‍द में भी दूसरा साझी नहीं हो सकता।</verse>
				<verse number="11">दुर्जन का मकान ढह जाता है, पर धार्मिक मनुष्‍य का डेरा आबाद रहता है।</verse>
				<verse number="12">एक ऐसा भी मार्ग है, जो मनुष्‍य को उचित प्रतीत होता है; किन्‍तु वह पथिक को मृत्‍यु के द्वार पर पहुंचाता है।</verse>
				<verse number="13">हंसी के समय भी हृदय उदास होता है; आनन्‍द का अन्‍त भी दु:ख होता है।</verse>
				<verse number="14">कुटिल मनुष्‍य को अपने दुराचरण का फल निस्‍सन्‍देह भोगना पड़ता है; पर सज्‍जन को उसके सत्‍कर्मों का पुरस्‍कार मिलता है</verse>
				<verse number="15">सीधा-सादा मनुष्‍य हर बात पर विश्‍वास कर लेता है, किन्‍तु चतुर मनुष्‍य फूंक-फूंक कर कदम रखता है</verse>
				<verse number="16">बुद्धिमान मनुष्‍य सावधान रहता, और बुराई से बचता है, किन्‍तु मूर्ख मनुष्‍य लापरवाह होता, और ढीठ बनकर दुराचरण करता है।</verse>
				<verse number="17">जो मनुष्‍य तुरन्‍त क्रोध करता है, वह मूर्खता का कार्य करता है; किन्‍तु जिसमें विवेक है, वह धीरज रखता है।</verse>
				<verse number="18">भोला मनुष्‍य मूर्खता के काम करता है; परन्‍तु चतुर व्यक्‍ति ज्ञान से सुशोभित होते हैं।</verse>
				<verse number="19">बुराई भलाई के सम्‍मुख झुकती है; दुर्जन धार्मिक मनुष्‍य के द्वार पर माथा टेकता है।</verse>
				<verse number="20">गरीब मनुष्‍य को उसका पड़ोसी भी पसन्‍द नहीं करता; किन्‍तु धनवान व्यक्‍ति के अनेक मित्र होते हैं।</verse>
				<verse number="21">जो मनुष्‍य अपने पड़ोसी से घृणा करता है, वह पापी है; पर गरीबों पर दया करनेवाला व्यक्‍ति धन्‍य है।</verse>
				<verse number="22">बुरी-बुरी योजनाएं बनानेवाले क्‍या पथभ्रष्‍ट नहीं होते? पर भली बातें सोचनेवालों से करुणा और सच्‍चाई का व्‍यवहार किया जाता है।</verse>
				<verse number="23">परिश्रम से सदा लाभ होता है, पर कोरी बक-बक से गरीबी आती है।</verse>
				<verse number="24">बुद्धिमान की शोभा बुद्धि है; किन्‍तु मूर्ख का आभूषण उसकी मूर्खता है।</verse>
				<verse number="25">सच्‍चा गवाह निर्दोष व्यक्‍तियों के प्राण बचाता है; पर झूठ बोलनेवाला व्यक्‍ति विश्‍वासघाती होता है।</verse>
				<verse number="26">प्रभु की भक्‍ति करने से मनुष्‍य में सुदृढ़ आत्‍म-विश्‍वास जागता है; प्रभु के भक्‍त की सन्‍तान कभी निराश्रित नहीं होगी।</verse>
				<verse number="27">प्रभु का भय जीवन का स्रोत है, जिसके द्वारा मनुष्‍य मृत्‍यु के फंदे से बचता है।</verse>
				<verse number="28">राजा की कीर्ति उसकी प्रजा की विशाल संख्‍या में है; जनता के बिना शासक नष्‍ट हो जाता है।</verse>
				<verse number="29">जो व्यक्‍ति विलम्‍ब से क्रोध करता है वह बड़ा समझदार है; पर तुरन्‍त क्रुद्ध होनेवाला मनुष्‍य केवल अपनी मूर्खता को प्रकट करता है।</verse>
				<verse number="30">शान्‍त मन शरीर को स्‍वस्‍थ रखता है, पर क्रोध की ज्‍वाला हड्डियों को भी भस्‍म कर देती है।</verse>
				<verse number="31">जो मनुष्‍य गरीब पर अत्‍याचार करता है, वह उसके सृजक का अपमान करता है; किन्‍तु दीन-दरिद्र पर दया करनेवाला उसके रचयिता का आदर करता है।</verse>
				<verse number="32">दुर्जन को उसके दुष्‍कर्म ही उखाड़ फेंकते हैं, पर धार्मिक मनुष्‍य अपनी सत्‍यनिष्‍ठा के कारण आश्रय पाता है।</verse>
				<verse number="33">समझदार मनुष्‍य के हृदय में बुद्धि का निवास होता है; किन्‍तु मूर्ख मनुष्‍य बुद्धि के विषय में कुछ भी नहीं जानता।</verse>
				<verse number="34">राष्‍ट्र की उन्नति का आधार है धार्मिकता; पर पाप कौम का कलंक होता है।</verse>
				<verse number="35">बुद्धिमान सेवक राजा का कृपापात्र होता है; पर जो कर्मचारी मूर्खतापूर्ण कार्य करता है उस पर राजा का क्रोध भड़क उठता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">कोमल उत्तर देने से क्रोध शान्‍त हो जाता है; परन्‍तु कटु वचन से क्रोधाग्‍नि धधक उठती है।</verse>
				<verse number="2">बुद्धिमान के कंठ से ज्ञान की धारा प्रवाहित होती है; किन्‍तु मूर्ख अपने मुंह से केवल मूर्खता ही निकालता है।</verse>
				<verse number="3">प्रभु की दृष्‍टि सर्वव्‍यापी है; प्रभु हमारे प्रत्‍येक कार्य को देखता है, चाहे हम भला करें, चाहे बुरा!</verse>
				<verse number="4">मधुर वचन बोलनेवाली जिह्‍वा जीवन का वृक्ष है; पर छल-कपट की बातें बोलनेवाली जीभ से आत्‍मा को कष्‍ट होता है।</verse>
				<verse number="5">मूर्ख पुत्र अपने पिता की शिक्षाप्रद बातों का तिरस्‍कार करता है; परन्‍तु जो पुत्र अपने पिता की डांट-डपट को स्‍वीकार करता है, वह व्‍यवहारकुशल बन जाता है।</verse>
				<verse number="6">धार्मिक मनुष्‍य के घर में बहुत धन रहता है, परन्‍तु दुर्जन की आमदनी में घुन लग जाता है।</verse>
				<verse number="7">बुद्धिमान अपनी वाणी से ज्ञान का प्रसार करता है; पर मूर्ख का मस्‍तिष्‍क ऐसा नहीं कर पाता।</verse>
				<verse number="8">मूर्ख का बलि चढ़ाना भी प्रभु पसन्‍द नहीं करता। किन्‍तु निष्‍कपट मनुष्‍य की प्रार्थना से वह हर्षित होता है।</verse>
				<verse number="9">प्रभु दुर्जन के दुराचरण से घृणा करता है, किन्‍तु वह धर्म के मार्ग पर चलनेवाले व्यक्‍ति से प्रेम करता है।</verse>
				<verse number="10">जो मनुष्‍य पथभ्रष्‍ट हो जाता है, वह कठोर दण्‍ड पाता है; डांट-डपट की उपेक्षा करनेवाला मनुष्‍य समय से पहले मर जाता है।</verse>
				<verse number="11">अधोलोक और अतल पाताल भी प्रभु की दृष्‍टि से छिपे नहीं हैं; तब क्‍या मनुष्‍य का हृदय उससे छिपा रह सकता है?</verse>
				<verse number="12">हर बात की हंसी उड़ानेवाला डांट-डपट पसन्‍द नहीं करता; वह सलाह के लिए बुद्धिमान मनुष्‍य के पास नहीं जाता।</verse>
				<verse number="13">यदि हृदय प्रसन्न है तो चेहरे पर रौनक रहती है; किन्‍तु यदि हृदय दु:खित है तो अन्‍तर-आत्‍मा भी उदास रहती है।</verse>
				<verse number="14">जो मनुष्‍य समझदार है, उसका हृदय ज्ञान का प्‍यासा होता है, किन्‍तु मूर्ख मूर्खतापूर्ण बातों से अपना पेट भरता है।</verse>
				<verse number="15">जो मनुष्‍य दु:खी है, उसका हर दिन दु:ख में बीतता है, किन्‍तु जिस व्यक्‍ति का हृदय प्रसन्नता से भरा रहता है, वह मानो नित्‍य भोज में सम्‍मिलित होता है।</verse>
				<verse number="16">यदि मनुष्‍य प्रभु की भक्‍ति करता, और उसके पास थोड़ा ही धन है, तो उसका यह धन उस प्रचुर धन से श्रेष्‍ठ है, जिसके साथ अशान्‍ति जुड़ी है।</verse>
				<verse number="17">जहां प्रेम है, वहां सूखी रोटी भी मीठी लगती है पर जिस घर में घृणा का वास है, वहां अच्‍छे से अच्‍छा भोजन भी त्‍याज्‍य है।</verse>
				<verse number="18">उग्र स्‍वभाव का मनुष्‍य झगड़े की आग को भड़काता है; परन्‍तु विलम्‍ब से क्रोध करनेवाला व्यक्‍ति उसको मधुर वचन से बुझा देता है।</verse>
				<verse number="19">आलसी मनुष्‍य के मार्ग में, झाड़-झंखाड़ उगे होते हैं, पर निष्‍कपट व्यक्‍ति का मार्ग राजमार्ग के सदृश समतल होता है।</verse>
				<verse number="20">बुद्धिमती संतान के कारण पिता आनन्‍दित होता है; किन्‍तु मूर्ख संतान अपनी मां का तिरस्‍कार करती है।</verse>
				<verse number="21">जिस मनुष्‍य में समझ नहीं है, वह मूर्खता को ही आनन्‍द समझता है; किन्‍तु समझदार व्यक्‍ति सन्‍मार्ग पर चलता है।</verse>
				<verse number="22">बिना उचित सलाह के योजनाएं निष्‍फल हो जाती हैं; किन्‍तु यदि योजना में अनेक बुद्धिमानों की सम्‍मति प्राप्‍त हो, तो वह सफल हो जाती है।</verse>
				<verse number="23">समय पर उपयुक्‍त उत्तर देना मनुष्‍य को आनन्‍द प्रदान करता है; अवसर पर कही गई बात कितनी भली होती है।</verse>
				<verse number="24">बुद्धिमान का मार्ग उसको जीवन की ओर, ऊध्‍र्व लोक में ले जाता है, और वह अधोलोक में जाने से बच जाता है।</verse>
				<verse number="25">प्रभु दुर्जन का मकान तहस-नहस कर देता है; किन्‍तु वह विधवा की सम्‍पत्ति की रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="26">प्रभु दुर्जन के विचारों से घृणा करता है; किन्‍तु शुद्ध हृदयवाले व्यक्‍ति के वचन से उसे प्रसन्नता होती है।</verse>
				<verse number="27">धन का लोभी मनुष्‍य, जो अन्‍याय से धन कमाता है, अपने परिवार को संकट में डालता है; पर घूस से घृणा करनेवाला व्यक्‍ति जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="28">उत्तर देने के पूर्व धार्मिक मनुष्‍य अपने मन में विचार करता है; किन्‍तु दुर्जन का मुंह बुरी बातें ही उगलता रहता है।</verse>
				<verse number="29">प्रभु धार्मिक व्यक्‍ति की प्रार्थना सुनता है, पर वह दुर्जन की ओर ध्‍यान नहीं देता।</verse>
				<verse number="30">सन्‍देशवाहक की आंखों की चमक से हृदय भी आनन्‍दित होता है; सुखद समाचार सुनकर हड्डियों में जान आ जाती है।</verse>
				<verse number="31">जो मनुष्‍य हितपूर्ण चेतावनियों पर ध्‍यान देता है, वह बुद्धिमानों के सत्‍संग में स्‍थान पाता है।</verse>
				<verse number="32">जो मनुष्‍य शिक्षा की बातों की उपेक्षा करता है, वह स्‍वयं अपना तिरस्‍कार करता है; पर डांट-डपट पर ध्‍यान देनेवाला व्यक्‍ति व्‍यवहार-कुशल बनता है।</verse>
				<verse number="33">प्रभु की भक्‍ति करना बुद्धि से शिक्षा प्राप्‍त करना है; आदर पाने के पूर्व विनम्र बनना आवश्‍यक है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">मनुष्‍य मन में योजनाएं बनाता है, परन्‍तु उनको सफल करना− यह प्रभु की इच्‍छा पर निर्भर है।</verse>
				<verse number="2">मनुष्‍य अपनी दृष्‍टि में अपने प्रत्‍येक आचरण को शुद्ध मानता है; किन्‍तु प्रभु उसकी आत्‍मा को तौलता है।</verse>
				<verse number="3">अपना कार्य प्रभु को सौंप दो, तो तुम्‍हारी योजनाएं अवश्‍य सफल होंगी।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने हर एक वस्‍तु को विशेष उद्देश्‍य के लिए रचा है; अत: दुर्जन निस्‍सन्‍देह दु:ख भोगेगा!</verse>
				<verse number="5">प्रत्‍येक अहंकारी व्यक्‍ति से प्रभु घृणा करता है; मैं निश्‍चय के साथ कहता हूं: प्रभु उसको अवश्‍य दण्‍ड देगा।</verse>
				<verse number="6">दुष्‍कर्म का प्रायश्‍चित्त करुणा और सच्‍चाई है; प्रभु की भक्‍ति करने से मनुष्‍य बुराई से बचा रहता है।</verse>
				<verse number="7">जब प्रभु मनुष्‍य के आचरण से प्रसन्न होता है, तब वह उसके शत्रुओं को भी उसके मित्र बना देता है।</verse>
				<verse number="8">अन्‍याय से कमाए गए अपार धन से, धर्म से कमाया गया थोड़ा धन श्रेष्‍ठ है!</verse>
				<verse number="9">मनुष्‍य मन में अपना मार्ग तो निश्‍चित करता है पर उस पर चलना, यह प्रभु के हाथ में होता है।</verse>
				<verse number="10">राजा के मुंह में दिव्‍य वाणी निवास करती है, अत: न्‍याय करने में वह गलती नहीं करता।</verse>
				<verse number="11">सच्‍चा तराजू और धर्म-कांटा, नाप-तौल के सब बाट प्रभु ने ही निश्‍चित किए हैं।</verse>
				<verse number="12">दुष्‍कर्म करना राजा के लिए घृणित कार्य है; क्‍योंकि उसका सिंहासन धर्म से ही स्‍थिर रहता है।</verse>
				<verse number="13">धर्म-वचन कहनेवाले मनुष्‍य से राजा प्रसन्न होता है; वह सच बोलनेवाले व्यक्‍ति से प्रेम करता है।</verse>
				<verse number="14">राजा का क्रोध मृत्‍यु-दूत के समान है, पर बुद्धिमान मनुष्‍य उसको ठण्‍डा कर देता है।</verse>
				<verse number="15">राजा के मुख की चमक जीवन प्रदान करती है; उसकी कृपा मानो वर्षा के बादल हैं, जो फसल पकने के समय जल बरसाते हैं।</verse>
				<verse number="16">बुद्धि की प्राप्‍ति सोना को प्राप्‍त करने से श्रेष्‍ठ है; समझदार बनना चांदी को पाने से कहीं अधिक मूल्‍यवान है।</verse>
				<verse number="17">बुराई से दूर रहना निष्‍कपट मनुष्‍य का सदाचरण है। जो मनुष्‍य अपने आचरण की चौकसी करता है, वह अपने जीवन की रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="18">मनुष्‍य विनाश के पहले अहंकारी, और पतन के पूर्व घमण्‍डी हो जाता है।</verse>
				<verse number="19">घमण्‍डी मनुष्‍य के साथ उसकी लूट-मार में हिस्‍सा बांटने की अपेक्षा गरीब मनुष्‍य के साथ विनम्रता से रहना श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="20">जब मनुष्‍य प्रभु के वचन पर ध्‍यान देता है, तब वह सफल होता है; धन्‍य है वह मनुष्‍य जो प्रभु पर भरोसा करता है।</verse>
				<verse number="21">जिसके मस्‍तिष्‍क में बुद्धि का निवास है, वह समझदार कहलाता है; मधुर वचन बोलने से मनुष्‍य अपनी विद्या में वृद्धि करता है।</verse>
				<verse number="22">जिस मनुष्‍य में बुद्धि है, उसके पास जीवन का झरना है। पर मूर्ख व्यक्‍ति की ताड़ना स्‍वयं उसकी मूर्खता है।</verse>
				<verse number="23">बुद्धिमान मनुष्‍य का मन उसके वचन को ज्ञान से परिपूर्ण करता है, और उसकी वाणी में विद्या की वृद्धि करता है।</verse>
				<verse number="24">मीठे वचन मधु की तरह हैं जो प्राण को मीठा लगता है, जो शरीर को स्‍वस्‍थ रखता है।</verse>
				<verse number="25">एक ऐसा भी मार्ग है जो मनुष्‍य को उचित प्रतीत होता है; किन्‍तु वह पथिक को मृत्‍यु के द्वार पर पहुंचाता है।</verse>
				<verse number="26">मजदूर की भूख ही उसको काम करने के लिए प्रेरित करती है; पेट ही उसको विवश करता है।</verse>
				<verse number="27">अधर्मी मनुष्‍य बुराई की योजनाएं बनाता है; उसकी वाणी मानो धधकती अग्‍नि है।</verse>
				<verse number="28">कुटिल मनुष्‍य झगड़ा उत्‍पन्न करता है, कानाफूसी करनेवाला घनिष्‍ठ मित्रों में भी फूट डाल देता है।</verse>
				<verse number="29">हिंसा करनेवाला मनुष्‍य अपने पड़ोसी को फुसलाता है, और उसको बुरे मार्ग पर ले जाता है।</verse>
				<verse number="30">आंख से सैन करनेवाला मनुष्‍य छल-कपट की योजनाएं बनाता है; और जो ओंठ चबाता है, वह दुष्‍कर्म करता है।</verse>
				<verse number="31">जिस सिर के बाल दीर्घ आयु के कारण पके हैं, वह सुन्‍दर मुकुट के सदृश है। यह मुकुट सदाचरण के द्वारा प्राप्‍त होता है।</verse>
				<verse number="32">विलम्‍ब से क्रोध करनेवाला मनुष्‍य महा योद्धा से श्रेष्‍ठ है; अपने मन पर संयम रखनेवाला मनुष्‍य उस विजेता से श्रेष्‍ठ है जो नगर को जीतता है।</verse>
				<verse number="33">निर्णय करने के लिए चिट्ठी डाली जाती है; पर निर्णय करना प्रभु के हाथ में है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">सुख-चैन के साथ सूखी रोटी खाना उस बलि-भोज के मांस से श्रेष्‍ठ है, जो लड़ाई-झगड़े वाले घर में खाया जाता है।</verse>
				<verse number="2">जो संतान अपने माता-पिता के लिए लज्‍जा का कारण बनती है, उस पर वह सेवक शासन करता है, जो बुद्धि से कार्य करता है। ऐसा सेवक मालिक की पैतृक सम्‍पत्ति में संतान के साथ बराबर का हिस्‍सा पाता है।</verse>
				<verse number="3">जैसे कुठाली चांदी को परखने के लिए, और सोने को परखने के लिए भट्ठी है, वैसे ही मनुष्‍य के हृदय को परखने वाला प्रभु है।</verse>
				<verse number="4">दुष्‍कर्मी बुरी बातों को ध्‍यान से सुनता है, झूठा मनुष्‍य दुष्‍टतापूर्ण वचनों पर कान लगाता है।</verse>
				<verse number="5">जो मनुष्‍य गरीब का मजाक उड़ाता है, वह उसके सृजक परमेश्‍वर का उपहास करता है; जो मनुष्‍य दूसरे के दु:ख पर हंसता है, उसको परमेश्‍वर निस्‍सन्‍देह दण्‍ड देगा।</verse>
				<verse number="6">बूढ़ों की शोभा उनके नाती-पोते हैं, और बाल-बच्‍चों का गौरव उनके माता-पिता।</verse>
				<verse number="7">मूर्ख मनुष्‍य के मुख में शुभ वचन फबता नहीं; इससे अधिक अशोभनीय है शासक के मुख से झूठी बात का निकलना।</verse>
				<verse number="8">घूस देनेवाला मनुष्‍य घूस को जादू का चिराग समझता है; वह जहाँ-जहाँ जाता है, सफलता उसके चरण चूमती है।</verse>
				<verse number="9">जो मनुष्‍य दूसरे के अपराध क्षमा करता है, वह प्रेम का खोजी कहलाता है; पर दूसरों की बातें यहाँ-वहाँ फैलानेवाला मित्रों में फूट कराता है।</verse>
				<verse number="10">जितना प्रभाव एक घुड़की का समझदार व्यक्‍ति पर होता है, उतना सौ बार मार खाने पर भी मूर्ख पर नहीं होता।</verse>
				<verse number="11">बुरा मनुष्‍य विद्रोह की ही खोज में रहता है। उसको दबाने के लिए क्रूर दूत भेजा जाता है।</verse>
				<verse number="12">मूर्खता के आवेश में डूबे हुए मुर्ख मनुष्‍य की अपेक्षा बच्‍चा छीनी हुई रीछनी से मिलना अच्‍छा है।</verse>
				<verse number="13">जो मनुष्‍य भलाई के बदले में बुराई करता है, उसके घर में बुराई सदा निवास करती है।</verse>
				<verse number="14">लड़ाई-झगड़े का आरम्‍भ मानो बान्‍ध के छेद के समान है, अत: उसके फूटने के पहले ही वहाँ से हट जाओ!</verse>
				<verse number="15">जो मनुष्‍य दुर्जनों का पक्ष लेता और सज्‍जनों को दोषी बताता है, उसके दोनों कार्य प्रभु की दृष्‍टि में घृणित हैं।</verse>
				<verse number="16">मूर्ख मनुष्‍य बुद्धि को खरीदने के लिए अपने हाथ में दाम क्‍यों रखे हुए है, जबकि उसमें समझ है ही नहीं?</verse>
				<verse number="17">सच्‍चा मित्र सब समय मित्रता निभाता है, वह संकट-काल में भाई बन जाता है।</verse>
				<verse number="18">जो मनुष्‍य बन्‍धक रखता है, जो अपने पड़ोसी के कर्ज के लिए जमानत देता है, वह निस्‍सन्‍देह निर्बुद्धि है।</verse>
				<verse number="19">जो अपराध से प्रेम करता है, वह लड़ाई-झगड़े से प्रेम करता है; बढ़-बढ़कर बोलनेवाला मनुष्‍य अपने पैरों पर कुल्‍हाड़ी मारता है।</verse>
				<verse number="20">जो मनुष्‍य कुटिल हृदय का है, वह कभी सफल न होगा; कुटिल वचन बोलनेवाला विपत्ति के गड्ढे में गिरता है।</verse>
				<verse number="21">मूर्ख संतान अपने पिता के दु:ख का कारण बनती है; पिता नासमझ संतान से आनन्‍द नहीं पाता।</verse>
				<verse number="22">आनन्‍दित रहनेवाला हृदय उत्तम दवा है। निराश मन हड्डियों को भी सुखा देती है।</verse>
				<verse number="23">दुर्जन न्‍याय को अन्‍याय में बदलने के लिए जेब में घूस स्‍वीकार करता है।</verse>
				<verse number="24">समझदार मनुष्‍य बुद्धि की ओर दृष्‍टि करता है; पर मूर्ख मनुष्‍य अन्‍धकार में यहाँ-वहाँ टटोलता है।</verse>
				<verse number="25">मुर्ख संतान अपने पिता के दु:ख का कारण है; उसकी जननी उसके कारण दु:खित रहती है।</verse>
				<verse number="26">धार्मिक मनुष्‍य पर जुर्माना करना उचित नहीं; सज्‍जनों को कोड़ों से पीटना अन्‍याय है।</verse>
				<verse number="27">जो मनुष्‍य अपनी वाणी पर संयम रखता है, वह ज्ञानी है; जिसका मन शान्‍त रहता है, वह समझदार है।</verse>
				<verse number="28">मूर्ख मनुष्‍य भी यदि वह चुप रहता है तो वह बुद्धिमान समझा जाता है। जब वह मुंह बन्‍द रखता है तब वह समझवाला गिना जाता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">अलग-अलग रहनेवाला अपने ही स्‍वार्थ की चिन्‍ता करता है, वह बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णयों का विरोध करता है।</verse>
				<verse number="2">मूर्ख मनुष्‍य का मन समझ की बातों में नहीं लगता; वह सदा अपनी ही राय प्रकट करता है।</verse>
				<verse number="3">जब बुराई आती है तब उसके साथ अपमान भी आता है। अनादर के साथ निन्‍दा का आगमन होता है।</verse>
				<verse number="4">बुद्धिमान मनुष्‍य के मुख से निकले हुए वचन समुद्र के समान गहरे होते हैं, वे ज्ञान के स्रोत, और उमड़ते हुए झरने के सदृश होते हैं।</verse>
				<verse number="5">दुर्जन का पक्ष लेना, और धार्मिक मनुष्‍य के साथ न्‍याय न करना अनुचित है।</verse>
				<verse number="6">मूर्ख की बातें लड़ाई-झगड़ा पैदा करती हैं, उसके वचन मार-पीट को निमंत्रण देते हैं।</verse>
				<verse number="7">मूर्ख का मुंह ही उसके विनाश का कारण है, उसके ओंठ ही उसको जाल में फंसाते हैं।</verse>
				<verse number="8">कान भरनेवाले की बातें स्‍वादिष्‍ट भोजन की तरह लगती हैं; वे पेट में हजम हो जाती हैं।</verse>
				<verse number="9">जो मनुष्‍य अपने काम में सुस्‍ती करता है, वह मानो काम बिगाड़नेवाले का भाई है।</verse>
				<verse number="10">प्रभु का नाम मानो मजबूत किला है, जिसमें धार्मिक मनुष्‍य भागकर शरण लेते हैं और सुरक्षित रहते हैं।</verse>
				<verse number="11">धनवान का धन उसका सुदृढ़ नगर है, जो ऊंची दीवार के समान उसकी रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="12">मनुष्‍य अपने विनाश के पूर्व घमण्‍डी हो जाता है; पर आदर पाने के लिए मनुष्‍य को पहले विनम्र बनना पड़ता है।</verse>
				<verse number="13">जो मनुष्‍य प्रश्‍न सुनने के पहले उत्तर देता है, वह लज्‍जित होता, और मूर्ख कहलाता है।</verse>
				<verse number="14">बीमारी की दशा में मनुष्‍य का आत्‍म-बल उसको सम्‍भलता है; पर जब हृदय ही टूट जाता है, तब उसको कौन सह सकता है?</verse>
				<verse number="15">तेज बुद्धिवाला मनुष्‍य ज्ञान प्राप्‍त करता है; बुद्धिमान व्यक्‍ति के कान ज्ञान की बातों की ओर लगे रहते हैं।</verse>
				<verse number="16">भेंट मनुष्‍य के लिए मार्ग खोल देती है; और उसे बड़े लोगों के सामने पहुंचाती है।</verse>
				<verse number="17">जो व्यक्‍ति मुकदमे में पहले बोलता है, वह सच्‍चा प्रतीत होता है, पर उसके बाद बोलनेवाला उसकी सच्‍चाई की जांच करता है।</verse>
				<verse number="18">चिट्ठी डालकर निर्णय करने में विवाद हल हो जाता है। इससे सबल विरोधियों के मध्‍य निर्णय होता है।</verse>
				<verse number="19">नाराज भाई को मनाना सुदृढ़ नगर पर जय प्राप्‍त करने के सदृश कठिन है। भाइयों का लड़ाई-झगड़ा महल की अर्गआओं के समान है।</verse>
				<verse number="20">मनुष्‍य का पेट उसकी बातों के फल से भरता है; उसके ओंठों से निकले हुए वचनों के परिणाम से उसको तृप्‍ति होती है।</verse>
				<verse number="21">जीभ के वश में मनुष्‍य का जीवन और मृत्‍यु दोनों हैं; और जो मनुष्‍य अपनी जीभ का प्रयोग जानता है उसको उचित फल प्राप्‍त होता है।</verse>
				<verse number="22">जिसने धर्मपत्‍नी पा ली उसको अनमोल वस्‍तु मिल गई। प्रभु उस मनुष्‍य पर कृपा करता है।</verse>
				<verse number="23">गरीब गिड़गिड़ाकर बोलता है, परन्‍तु धनवान सीधे मुंह उत्तर नहीं देता।</verse>
				<verse number="24">कुछ मित्र ऐसे होते हैं, जो मित्र होने का ढोंग करते हैं; किन्‍तु कोई ऐसा भी मित्र होता है जो भाई से बढ़कर अपना होता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">जो गरीब मनुष्‍य सच्‍चाई के मार्ग पर चलता है, वह उस मूर्ख मनुष्‍य से श्रेष्‍ठ है जो छल-कपट की बातें करता है।</verse>
				<verse number="2">मनुष्‍य का ज्ञानरहित रहना उचित नहीं है; जो मनुष्‍य बिना सोच-विचार के दौड़ता है, वह मार्ग से चूक जाता है।</verse>
				<verse number="3">मनुष्‍य अपनी मूर्खता से अपने काम बिगाड़ता है, पर उसका हृदय क्रोध में प्रभु के प्रति भड़क उठता है।</verse>
				<verse number="4">धन के कारण अनेक नए-नए मित्र बन जाते हैं; किन्‍तु गरीब का मित्र भी उसको छोड़ देता है।</verse>
				<verse number="5">झूठी गवाही देनेवाला अवश्‍य दण्‍ड पाएगा। जो झूठ बोलता है, वह दण्‍ड से बच नहीं सकता।</verse>
				<verse number="6">उदार मनुष्‍य की कृपा चाहनेवाले अनेक लोग होते हैं; जो मनुष्‍य धन लुटाता है, उसके मित्र सब बनना चाहते हैं।</verse>
				<verse number="7">जब गरीब मनुष्‍य के भाई ही उससे घृणा करते हैं, तब आश्‍चर्य नहीं, उसके मित्र उससे दूर हो जाएं। वह बातचीत के द्वारा उनको मनाता है, पर वह उनकी मित्रता नहीं पाता।</verse>
				<verse number="8">बुद्धि को प्राप्‍त करनेवाला मानो स्‍वयं से प्रेम करता है; समझदार व्यक्‍ति निस्‍सन्‍देह सफल होता है।</verse>
				<verse number="9">झूठी गवाही देनेवाला अवश्‍य दण्‍ड पाएगा; जो झूठ बोलता है, वह निस्‍सन्‍देह नष्‍ट हो जाएगा।</verse>
				<verse number="10">जब मूर्ख मनुष्‍य का शान-शौकत से रहना नहीं फबता, तब गुलाम मनुष्‍य का शासकों पर शासन करना कैसे फब सकता है?</verse>
				<verse number="11">जो मनुष्‍य सद्बुद्धि से काम लेता है, वह विलम्‍ब से क्रोध करता है; दूसरे के अपराध को भुलाना, उसको शोभा देता है।</verse>
				<verse number="12">राजा का क्रोध सिंह की दहाड़ के समान भयानक होता है; पर उसकी कृपा घास पर पड़ी ओस की बून्‍द के सदृश जीवनदायक होती है।</verse>
				<verse number="13">मूर्ख संतान पिता के विनाश का कारण होती है; पत्‍नी का लड़ाई-झगड़ा करना मानो घर की छत से लगातार पानी का टपकना है।</verse>
				<verse number="14">मकान और धन-सम्‍पत्ति पूर्वजों से प्राप्‍त होती है; किन्‍तु बुद्धिमति पत्‍नी केवल प्रभु ही देता है।</verse>
				<verse number="15">आलस्‍य करने से मनुष्‍य गहरी नींद में सो जाता है, निस्‍सन्‍देह आलसी मनुष्‍य सदा भूखा ही रहता है।</verse>
				<verse number="16">जो मनुष्‍य परमेश्‍वर की आज्ञा का पालन करता है; वह अपने प्राण की रक्षा करता है; प्रभु के वचन की उपेक्षा करनेवाला निस्‍सन्‍देह मर जाता है।</verse>
				<verse number="17">जो गरीब को दान करता है वह मानो प्रभु को उधार देता है; प्रभु उसको इस कार्य का प्रतिफल देगा।</verse>
				<verse number="18">जब तक बच्‍चों के सुधार की आशा है, उनको ताड़ना देकर सुधारो; उनको न सुधारना मानो उनको विनाश के गड्ढे में डालना है।</verse>
				<verse number="19">जो मनुष्‍य बड़ा क्रोधी है, उसे क्रोध का फल भोगना ही पड़ेगा; यदि तुम उसे एक बार बचाओगे, तो उसे बार-बार बचाना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="20">सलाह को मानो, शिक्षा को ग्रहण करो; जिससे तुम आगे के लिए बुद्धिमान बन सको।</verse>
				<verse number="21">मनुष्‍य अपने मन में अनेक योजनाएं बनाता है; परन्‍तु प्रभु का अभिप्राय स्‍थिर रहता है।</verse>
				<verse number="22">मनुष्‍य में निष्‍ठा का होना एक उत्तम गुण है; झूठे आदमी से गरीब आदमी अच्‍छा होता है।</verse>
				<verse number="23">प्रभु की भक्‍ति करने से जीवन प्राप्‍त होता है; जो मनुष्‍य प्रभु की भक्‍ति करता है वह निश्‍चिंत निवास करता है, उस पर विपत्ति के बादल नहीं मंडराते।</verse>
				<verse number="24">जो मनुष्‍य आलसी है, वह अपना हाथ भोजन की थाली में डालता है, पर कौर को मुंह तक नहीं ले जाता।</verse>
				<verse number="25">ज्ञान की हंसी उड़ानेवाले को मारो; तब सीधा-सादा मनुष्‍य समझदार बनेगा; समझदार व्यक्‍ति को ताड़ना देने से वह और ज्ञान प्राप्‍त करता है।</verse>
				<verse number="26">जो पुत्र अपने पिता से कठोर व्‍यवहार करता है, और अपनी मां को घर से निकाल देता है, वह सब जगह अपमान और निंदा का पात्र बनता है।</verse>
				<verse number="27">प्रिय शिष्‍य! यदि तू शिक्षा की बातों की ओर कान बन्‍द कर लेगा, तो निस्‍सन्‍देह ज्ञान के द्वार तेरे लिए बन्‍द हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="28">नीच गवाह न्‍याय की हंसी उड़ाता है; दुर्जन अधर्म को मानो हजम कर जाता है।</verse>
				<verse number="29">ज्ञान की हंसी उड़ानेवाला, निस्‍सन्‍देह दण्‍डित होगा; मूर्ख मनुष्‍य की पीठ पर कोड़ों का प्रहार होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">शराब शराबी को उपहास का पात्र बनाती है, मदिरा उससे हल्‍ला-गुल्‍ला करवाती है; जो मनुष्‍य उसके रास्‍ते पर चलता है, वह बुद्धिमान नहीं है।</verse>
				<verse number="2">राजा का क्रोध सिंह की दहाड़ के समान भयावह होता है; जो मनुष्‍य राजा का क्रोध भड़काता है, वह अपने प्राण से हाथ धोता है।</verse>
				<verse number="3">लड़ाई-झगड़ों में हाथ न डालना मनुष्‍य के लिए गौरव की बात है; मूर्ख मनुष्‍य ही झगड़े के लिए सदा तैयार रहता है।</verse>
				<verse number="4">आलसी किसान खरीफ के मौसम में हल नहीं जोतता, इसलिए जब वह कटनी के समय फसल खोजता है, तब उसके हाथ कुछ नहीं लगता।</verse>
				<verse number="5">मनुष्‍य के मन में विचार अथाह जल के समान हैं; पर मनुष्‍य की समझ उनको वहां से निकाल लेती है।</verse>
				<verse number="6">अनेक मनुष्‍य अपनी मित्रता का दावा करते हैं; पर सच्‍चा मित्र किसे मिल सकता है?</verse>
				<verse number="7">उस पिता की सन्‍तान धन्‍य है, जो धार्मिक है, जिसका आचरण निर्दोष है।</verse>
				<verse number="8">जो राजा न्‍याय-आसन पर बैठता है, वह आंखों से ही अन्‍याय को छांट लेता है।</verse>
				<verse number="9">कौन यह दावा कर सकता है, कि मैंने अपना हृदय शुद्ध कर लिया है, मैं पाप से मुक्‍त होकर पवित्र हो गया हूँ?</verse>
				<verse number="10">दो तरह के बाट और दो तरह के नाप दोनों से प्रभु घृणा करता है।</verse>
				<verse number="11">बच्‍चा भी अपने कामों से पहचाना जाता है कि उसका आचरण कैसा है, भला अथवा बुरा।</verse>
				<verse number="12">कान जो सुनते हैं, आंखें जो देखती हैं, दोनों को प्रभु ने बनाया है।</verse>
				<verse number="13">नींद को प्‍यार मत करो, अन्‍यथा तुम गरीब हो जाओगे; आंखें खोलकर कठोर परिश्रम करो तो तुम्‍हें रोटी का अभाव न होगा।</verse>
				<verse number="14">मोल लेते समय खरीदार कहता है, “वस्‍तु अच्‍छी नहीं है।” पर कम कीमत पर वस्‍तु खरीद लेने के बाद वह शेखी मारता है।</verse>
				<verse number="15">मनुष्‍य के पास बहुत सोना और मणि हो सकते हैं, परन्‍तु बुद्धिमान मनुष्‍य की वाणी ही अमोल मोती है।</verse>
				<verse number="16">यदि कोई मनुष्‍य अजनबी की जमानत देता है, तो उसको अजनबी के वस्‍त्र गिरवी रख लेना चाहिए; और यदि वह किसी विदेशी की जमानत देता है तो उससे बंधक की वस्‍तु लेना चाहिए।</verse>
				<verse number="17">छल-कपट से कमाई गई रोटी मनुष्‍य को खाते समय मीठी लगती है, परन्‍तु कुछ समय के पश्‍चात् उसका मुंह कंकड़ों से भर जाता है।</verse>
				<verse number="18">योजनाएं विचार-विमर्श से निश्‍चित की जाती हैं, युद्ध भी बुद्धिपूर्ण मार्ग-दर्शन में लड़ा जाता है।</verse>
				<verse number="19">जो मनुष्‍य यहां-वहां गप्‍प मारता फिरता है, वह गुप्‍त बातें भी प्रकट कर देता है, अत: मूर्खतापूर्ण बातें करनेवाले की संगति मत करो।</verse>
				<verse number="20">जो अपने माता-पिता को अपशब्‍द कहता है, उसकी धन-सम्‍पत्ति पूर्णत: नष्‍ट हो जाएगी।</verse>
				<verse number="21">जो सम्‍पत्ति आरम्‍भ में बिना दीर्घ परिश्रम के प्राप्‍त होती है, वह अन्‍त में अधिक समय तक नहीं टिकती।</verse>
				<verse number="22">यह मत कहो, “मैं बुराई का बदला लूंगा,” पर प्रभु पर भरोसा रखो, वही तुम्‍हारी सहायता करेगा।</verse>
				<verse number="23">दो तरह के बाटों से प्रभु घृणा करता है; झूठा तराजू रखना, उचित नहीं है।</verse>
				<verse number="24">मनुष्‍य के सब पग प्रभु ही निश्‍चित करता है, तब मनुष्‍य अपना मार्ग कैसे समझ सकता है?</verse>
				<verse number="25">जो मनुष्‍य उतावली में कहता है, ‘यह प्रभु को अर्पित है’, और उसकी मन्नत मानकर पुन: विचार करता है, तो वह जाल में फंसता है।</verse>
				<verse number="26">बुद्धिमान राजा दुर्जनों को छांट कर अलग करता, और उन पर दावने का पहिया चलवाता है।</verse>
				<verse number="27">मनुष्‍य की चेतना प्रभु का दीपक है, जो मनुष्‍य के सब भीतरी अंगों को प्रकाश देता है।</verse>
				<verse number="28">यदि राजा निष्‍ठावान और सच्‍चा है, तो वह सुरक्षित रहता है, धर्मपूर्ण आचरण से उसका सिंहासन टिका रहता है।</verse>
				<verse number="29">जवान पुरुष की सुन्‍दरता उसका बल होता है; पर बूढ़े मनुष्‍य की शोभा उसके सफेद बाल हैं।</verse>
				<verse number="30">जो घाव चोट लगने से होते हैं, उनसे बुराई दूर होती है; कोड़ों की मार हमारे शरीर के भीतरी अंगों को भी स्‍वस्‍थ कर देती है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">राजा का हृदय नहर के सदृश है, जो प्रभु के हाथ में है; जहां वह चाहता है वहां वह उसको मोड़ देता है।</verse>
				<verse number="2">प्रत्‍येक मनुष्‍य अपनी दृष्‍टि में अपने आचरण को उचित समझता है, परन्‍तु प्रभु उसके हृदय को जांचता है।</verse>
				<verse number="3">पशु-बलि की अपेक्षा धर्म और न्‍याय के कार्य करना प्रभु को अधिक पसन्‍द है।</verse>
				<verse number="4">घमण्‍ड से चढ़ी हुई आंख, अहंकार में डूबा हुआ हृदय, और दुर्जन का धन; ये तीनों पाप हैं।</verse>
				<verse number="5">परिश्रमी पुरुष की योजनाएँ निस्‍सन्‍देह समृद्धि लाती हैं; परन्‍तु जो मनुष्‍य उतावली करता है, उसको निराशा ही हाथ लगती है।</verse>
				<verse number="6">जो धन झूठ से प्राप्‍त होता है, वह हवा में उड़ जानेवाली भाप है, वह मृत्‍यु का फंदा है।</verse>
				<verse number="7">दुर्जनों की हिंसा स्‍वयं दुर्जनों को नष्‍ट कर देगी; क्‍योंकि वे उचित कार्य करने से इन्‍कार करते हैं।</verse>
				<verse number="8">दुष्‍कर्मी मनुष्‍य टेढ़े मार्ग पर चलता है, और सत्‍कर्मी सीधे मार्ग पर।</verse>
				<verse number="9">झगड़ालू पत्‍नी के साथ घर में रहने की अपेक्षा छत के कोने में पड़े रहना अच्‍छा है।</verse>
				<verse number="10">दुर्जन का जीव सदा बुराई की कामना करता है; उसका पड़ोसी भी उसकी आंखों में दया-भाव नहीं पाता है।</verse>
				<verse number="11">जब ज्ञान की निन्‍दा करनेवाले को दण्‍ड मिलता है, तब सीधा-सादा व्यक्‍ति बुद्धिमान बनता है, और जब बुद्धिमान को शिक्षा दी जाती है, तब वह ज्ञान प्राप्‍त करता है।</verse>
				<verse number="12">धर्ममय परमेश्‍वर दुर्जन के कुटुम्‍ब पर बुद्धिमानी से विचार करता है; और दुर्जनों को विनाश के गड्ढे में फेंक देता है।</verse>
				<verse number="13">जो मनुष्‍य गरीब की दुहाई सुनकर कान बन्‍द कर लेता है, वह जब स्‍वयं सहायता के लिए पुकारेगा तब उसकी दुहाई भी नहीं सुनी जाएगी।</verse>
				<verse number="14">गुप्‍त रूप से दिया गया उपहार क्रोध को शान्‍त कर देता है; चुपके से दी गई भेंट से क्रोधाग्‍नि भी ठण्‍डी पड़ जाती है।</verse>
				<verse number="15">धार्मिक मनुष्‍य न्‍याय का काम कर अपने हृदय में आनन्‍द अनुभव करता है; पर दुर्जन हताश हो जाता है।</verse>
				<verse number="16">जो मनुष्‍य समझ के मार्ग से भटक जाता है, वह अन्‍त में मृतकों के समाज में ही ठिकाना पाता है।</verse>
				<verse number="17">जो भोग-विलास को गले लगाता है वह अन्‍त में कंगाल हो जाता है, शराब-कबाब से प्रेम करनेवाला कभी धनवान नहीं बन सकता।</verse>
				<verse number="18">धार्मिक मनुष्‍य के लिए दुर्जन को मूल्‍य चुकाना पड़ता है, और विश्‍वासघाती को निष्‍कपट लोगों के लिए!</verse>
				<verse number="19">झगड़ालू और चिड़चिड़े स्‍वभाव की पत्‍नी के साथ रहने की अपेक्षा मरुस्‍थल में रहना अच्‍छा है।</verse>
				<verse number="20">बुद्धिमान मनुष्‍य के घर में अपार धन-दौलत जमा रहती है, किन्‍तु मूर्ख मनुष्‍य उसको पानी की तरह बहा देता है।</verse>
				<verse number="21">धार्मिकता और करुणा की खोज में रहनेवाला मनुष्‍य दीर्घ जीवन और सम्‍मान पाता है।</verse>
				<verse number="22">बुद्धिमान सेनापति शुरवीर शत्रुओं के नगर पर भी कब्‍जा कर लेता है; जिस किले पर उनको भरोसा था, उसको वह खण्‍डहर बना देता है।</verse>
				<verse number="23">जो मनुष्‍य अपने मुह में लगाम देता है, और जीभ को वश में रखता है, वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।</verse>
				<verse number="24">जो मनुष्‍य घमण्‍डी और हठी है, जो अहंकार में डूबकर काम करता है, उसको ज्ञान की हंसी उड़ानेवाला कहते हैं।</verse>
				<verse number="25">आलसी मनुष्‍य की इच्‍छाएं ही उसको मार डालती हैं; क्‍योंकि वह अपनी इच्‍छा की पूर्ति के लिए हाथों से काम नहीं करता।</verse>
				<verse number="26">दुर्जन दिन भर लालच के जाल में फंसा रहता है; परन्‍तु धार्मिक मनुष्‍य उदारता से दान देता है, और कंजूसी नहीं करता है।</verse>
				<verse number="27">दुर्जनों के द्वारा चढ़ाई गई बलि प्रभु की दृष्‍टि में घृणित वस्‍तु है; तब बुरे उद्देश्‍य से चढ़ाई गई बलि कितनी घृणित होगी।</verse>
				<verse number="28">झूठा गवाह निस्‍सन्‍देह नष्‍ट हो जाएगा; परन्‍तु जो मनुष्‍य सच्‍चा है, वह सुनता है, उसके शब्‍द नष्‍ट नहीं होंगे।</verse>
				<verse number="29">दुर्जन के चेहरे पर कठोरता झलकती है, पर निष्‍कपट मनुष्‍य अपने आचरण पर ध्‍यान देता है।</verse>
				<verse number="30">प्रभु के विरुद्ध मनुष्‍य की न बुद्धि, न समझ और न सम्‍मति टिक पाती है।</verse>
				<verse number="31">युद्ध के दिन विजय के लिए घोड़ा कसा जाता है, पर युद्ध में विजय प्रभु ही देता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">यदि मनुष्‍य को कीर्ति और अपार धन-सम्‍पत्ति के बीच चुनाव करना पड़े तो उसको कीर्ति ही चुनना चाहिए। सोने और चांदी से अधिक बहुमूल्‍य है जनता की प्रसन्नता।</verse>
				<verse number="2">समाज में अमीर और गरीब एक-साथ रहते हैं; प्रभु ही उन-सब का सृजक है।</verse>
				<verse number="3">चतुर मनुष्‍य खतरे को देख कर अपने को छिपा लेता है; पर भोला मनुष्‍य खतरे के मुंह में चला जाता है, और कष्‍ट भोगता है।</verse>
				<verse number="4">जो मनुष्‍य नम्र है, और प्रभु की भक्‍ति करता है, उसको प्रतिफल में मिलता है: धन, सम्‍मान और दीर्घ जीवन।</verse>
				<verse number="5">कुटिल मनुष्‍य के मार्ग में कांटे और जाल बिछे रहते हैं; जो मनुष्‍य अपने प्राण की रक्षा करना चाहता है, वह उनसे दूर रहता है।</verse>
				<verse number="6">बच्‍चे को उस मार्ग की शिक्षा दो जिस पर उसको चलना चाहिए; और वह बुढ़ापे में भी उससे नहीं हटेगा।</verse>
				<verse number="7">धनवान गरीब पर शासन करता है; उधार लेने वाला साहूकार का गुलाम होता है।</verse>
				<verse number="8">जो मनुष्‍य अन्‍याय के बीज बोता है, वह विपत्ति की फसल काटता है; उसके क्रोध की छड़ी टूट जाती है।</verse>
				<verse number="9">जिसकी आंखों में उदारता झलकती है, उसको प्रभु आशिष देता है, क्‍योंकि वह अपने हिस्‍से की रोटी गरीब को खिलाता है।</verse>
				<verse number="10">ज्ञान की हंसी उड़ानेवाले को निकाल दो, तो लड़ाई-झगड़ा भी दूर हो जाएगा; गाली-गलौज, वाद-विवाद शान्‍त हो जाएगा।</verse>
				<verse number="11">जो मनुष्‍य अपने हृदय को शुद्ध रखना पसन्‍द करता है; जिसकी बातों में मिठास होती है, राजा उसको अपना मित्र बनाता है।</verse>
				<verse number="12">प्रभु की आंखें बुद्धिमान की चौकसी करती हैं; परन्‍तु वह विश्‍वासघाती को उसके दुर्वचनों के कारण उलट देता है।</verse>
				<verse number="13">आलसी मनुष्‍य घर के बाहर निकल कर परिश्रम करना नहीं चाहता, अत: वह कहता है; ‘बाहर सिंह है; वह मुझे चौक में मार डालेगा।’</verse>
				<verse number="14">चरित्रहीन स्‍त्री का मुंह मानो गहरा गड्ढा है; प्रभु जिससे नाराज होता है, वह मनुष्‍य उस गड्ढे में गिरता है।</verse>
				<verse number="15">बालक के हृदय में मूढ़ता की गांठ होती है, पर अनुशासन की छड़ी उस को खोलकर उसे दूर कर देती है।</verse>
				<verse number="16">जो मनुष्‍य अपना धन बढ़ाने के लिए अथवा धनवानों को भेंट चढ़ाने के लिए गरीब पर अत्‍याचार करता है, वह स्‍वयं अभावग्रस्‍त होगा।</verse>
				<verse number="17">विद्वानों के ये वचन हैं: मेरी ओर कान लगाओ और ध्‍यान से मेरी बातें सुनो, ज्ञान की बातों पर मन लगाओ, जो मैं तुमसे कहूंगा।</verse>
				<verse number="18">यदि तुम इन बातों को अपने हृदय में धारण करोगे और ये तुम्‍हारे ओंठों से निकला करेंगी तो यह आनन्‍द की बात होगी।</verse>
				<verse number="19">तुम प्रभु पर भरोसा करो, इसलिए मैंने तुमसे ज्ञान की ये बातें कहीं हैं।</verse>
				<verse number="20">मैंने तुम्‍हारे हित और ज्ञान के लिए तीस नीतिवचन लिखे हैं,</verse>
				<verse number="21">जिससे तुम्‍हें मालूम हो जाए कि उचित मार्ग क्‍या है, सत्‍य क्‍या है, और तुम लौटकर अपने भेजनेवालों को सच्‍चा उत्तर दे सको:</verse>
				<verse number="22">किसी गरीब को मत लूटना क्‍योंकि वह गरीब है; और न अदालत में किसी पीड़ित का दमन करना।</verse>
				<verse number="23">क्‍योंकि स्‍वयं प्रभु उनका मुकद्दमा लड़ेगा, और वह उनका प्राण ले लेगा, जो गरीबों और पीड़ितों को लूटते हैं।</verse>
				<verse number="24">जिस मनुष्‍य का स्‍वभाव क्रोधी है, उससे मित्रता मत करना; तुरन्‍त नाराज होनेवाले मनुष्‍य के साथ मत रहना।</verse>
				<verse number="25">अन्‍यथा तुम भी उसका आचरण सीख जाओगे, और अपने प्राण को फंदे में फंसाओगे।</verse>
				<verse number="26">उन लोगों के समान मत बनो, जो दूसरों कि जमानत देते हैं, जो कर्जदारों का कर्ज चुकाने के लिए वचन देते हैं।</verse>
				<verse number="27">क्‍योंकि यदि चुकाने के लिए तुम्‍हारे पास कुछ न होगा तो साहूकार तुम्‍हारा बिस्‍तर भी तुमसे ले लेगा।</verse>
				<verse number="28">जो सीमा-चिह्‍न तुम्‍हारे पुर्वजों ने गाड़ा है, उसको मत हटाना।</verse>
				<verse number="29">यदि तुम्‍हें ऐसा मनुष्‍य दिखाई दे जो अपने काम में माहिर है, तो समझ जाना कि वह उच्‍च पद पर नियुक्‍त होगा, वह साधारण नौकरी नहीं करेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">यदि तुम उच्‍च पदाधिकारी के साथ भोजन करने के लिए बैठोगे तो ध्‍यान में रखना कि तुम्‍हारे सामने कौन बैठा है।</verse>
				<verse number="2">यदि तुम बहुत भोजन खाते हो तो उस समय थोड़ा ही खाना।</verse>
				<verse number="3">उसकी स्‍वादिष्‍ट चीजों का लालच मत करना, क्‍योंकि वह धोखे का भोजन है।</verse>
				<verse number="4">पूंजीपति बनने के लिए अपना पसीना मत बहाना; इस लोभ से बचने में ही बुद्धिमानी है।</verse>
				<verse number="5">धन-सम्‍पत्ति चंचल होती है, पलक झपकते वह हाथ से निकल जाती है; मानो उसको पंख उग आते हैं, और वह गरुड़ के समान तीव्र गति से आकाश की ओर उड़ जाती है।</verse>
				<verse number="6">कंजूस मनुष्‍य की रोटी मत खाना, और न उसके स्‍वादिष्‍ट भोजन का लालच करना;</verse>
				<verse number="7">क्‍योंकि वह मुंह से तो कहता है, ‘खाइये, खाइये।’ पर वह मन में कुढ़ता है, और हृदय से तुम्‍हारा स्‍वागत नहीं करता।</verse>
				<verse number="8">जो कौर तुम खाओगे, उसको तुम उगल दोगे; कंजूस से की गई तुम्‍हारी मीठी बातें भी व्‍यर्थ हो जाएंगी।</verse>
				<verse number="9">तुम मूर्ख मनुष्‍य से ज्ञान की बातें मत कहना, क्‍योंकि वह तुम्‍हारे वचनों को तुच्‍छ समझेगा।</verse>
				<verse number="10">दूसरे की भूमि को हड़पने के लिए पुराना सीमा-चिह्‍न मत हटाना; और न अनाथ बच्‍चे के खेतों को हड़पना।</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि उनको छुड़ानेवाला प्रभु बलवान है; वह तुम्‍हारे विरुद्ध और उनके पक्ष में मुकद्दमा लड़ेगा।</verse>
				<verse number="12">शिक्षा में मन लगाना और ज्ञान की बातों पर ध्‍यान देना।</verse>
				<verse number="13">बालक को दण्‍ड देने में मत हिचकना; यदि तुम उसको छड़ी से मारोगे, तो वह मर नहीं जाएगा;</verse>
				<verse number="14">बल्‍कि तुम उसको छड़ी से मार कर उसका प्राण अधोलोक में पड़ने से बचाओगे।</verse>
				<verse number="15">मेरे पुत्र, यदि तेरे हृदय में बुद्धि का निवास है तो मेरा हृदय भी आनन्‍दित होगा।</verse>
				<verse number="16">जब तेरे मुंह से विवेकपूर्ण बातें निकलती हैं, तब मेरी आत्‍मा हर्षित होती है।</verse>
				<verse number="17">मेरे पुत्र, पापियों की सफलता को देखकर उनसे ईष्‍र्या मत करना; परन्‍तु प्रति दिन प्रभु की भक्‍ति निरन्‍तर करते रहना।</verse>
				<verse number="18">निस्‍सन्‍देह सुबह फिर होगी, और तेरी आशा पर तुषार-पात न होगा।</verse>
				<verse number="19">मेरी बातों को सुन, और बुद्धिमान बन। सदाचरण पर मन लगा।</verse>
				<verse number="20">शराबियों के साथ मत रह, और उनके साथ जो मांस खूब खाते हैं।</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि शराबी और पेटू आदमी अपनी आदत से गरीब हो जाते हैं; उनकी उंघाई उनको फटे चीथड़े पहना देती है।</verse>
				<verse number="22">मेरे पुत्र, जिसने तुझे उत्‍पन्न किया है, उस पिता की बात पर ध्‍यान देना; जब तेरी मां बूढ़ी हो जाए तब भी उसकी उपेक्षा मत करना।</verse>
				<verse number="23">सच्‍चाई को बेचना नहीं, वरन् उसको खरीदना; बुद्धि, शिक्षा और समझ को मोल लेना।</verse>
				<verse number="24">धार्मिक पुत्र का पिता उसके कारण अत्‍यन्‍त आनन्‍द मनाता है, निस्‍सन्‍देह जिस पिता ने बुद्धिमान पुत्र को उत्‍पन्न किया है, वह हर्षित होता है।</verse>
				<verse number="25">मेरे पुत्र, तेरे कारण तेरे माता-पिता आनन्‍द मनाएँ; तुझे जन्‍म देनेवाली मां हर्षित हो।</verse>
				<verse number="26">मेरे पुत्र, अपना मन मेरी ओर लगा; तेरी दृष्‍टि मेरे आचरण पर लगी रहे।</verse>
				<verse number="27">वेश्‍या मानो गहरा गड्ढा है। व्‍यभिचारिणी स्‍त्री अन्‍धे कुंए के समान है।</verse>
				<verse number="28">वह लुटेरे के समान घात लगाकर बैठती है; उसके कारण अनेक पुरुष पत्‍नी से विश्‍वासघात करते हैं।</verse>
				<verse number="29">कौन दु:खी है? कौन शोक मनाता है? कौन लड़ाई-झगड़ा करता है? कौन शिकायत करता है? अकारण ही कौन घायल होता है? किसकी आंखें लाल रहती हैं?</verse>
				<verse number="30">वे, जो देर तक शराब पीते हैं, जो मसाला-मिश्रित मदिरा की तलाश में यहां-वहां भटकते हैं।</verse>
				<verse number="31">लाल-लाल शराब की ओर नज़र मत उठाना; क्‍योंकि जब वह प्‍याले में ढाली जाती है तब सीधे पेट में उतर जाती है।</verse>
				<verse number="32">तब अन्‍त में वह सांप के सदृश डसती है, करैत सर्प के समान काटती है।</verse>
				<verse number="33">शराब पीने के बाद तुझे आंखों से विचित्र वस्‍तुएं दिखाई देंगी; तू उलटी-सीधी बातें कहेगा।</verse>
				<verse number="34">तुझे ऐसा अनुभव होगा मानो तू समुद्र के तल में पड़ा है, मानो तू मस्‍तूल की चोटी पर खड़ा है।</verse>
				<verse number="35">तू कहेगा, ‘लोगों ने मुझे मारा, पर मुझे चोट नहीं लगी। उन्‍होंने मुझे पीटा लेकिन मुझे पीड़ा नहीं हुई। मुझे होश कब होगा कि मैं दूसरा पैग पीऊं?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">दुर्जनों की सम्‍पत्ति देखकर उनसे ईष्‍र्या मत करना, और न उनकी संगति की इच्‍छा करना।</verse>
				<verse number="2">वे सदा हिंसा की बातें सोचते हैं, उनके मुंह से अनिष्‍ट की बातें निकलती हैं।</verse>
				<verse number="3">घर बुद्धि से बनता है, और वह समझ के द्वारा सुदृढ़ होता है।</verse>
				<verse number="4">उसके कमरे ज्ञान के द्वारा बहुमूल्‍य और मनोहर वस्‍तुओं से भर जाते हैं।</verse>
				<verse number="5">बलवान से बुद्धिमान और शक्‍तिमान से ज्ञानवान अधिक शक्‍तिशाली होता है।</verse>
				<verse number="6">क्‍योंकि बुद्धिमान मनुष्‍यों के निर्देशन में तुम युद्ध जीत सकते हो; अनेक सलाहकारों के होने से विजय निश्‍चित होती है।</verse>
				<verse number="7">मूर्ख के लिए बुद्धि उसकी पहुंच से परे होती है; वह सभा में अपना मुंह नहीं खोलता।</verse>
				<verse number="8">जो मनुष्‍य बुरे काम करने की योजनाएं बनाता है, उसको लोग दुष्‍कर्मी कहते हैं।</verse>
				<verse number="9">मूर्खतापूर्ण सोच-विचार भी पाप है, ज्ञान की हंसी उड़ानेवाले से लोग घृणा करते हैं।</verse>
				<verse number="10">यदि तुम संकटकाल में हताश हो जाते हो तो निस्‍सन्‍देह तुम में शक्‍ति का अभाव है।</verse>
				<verse number="11">जिनको मृत्‍यु के घाट पर लाया जा रहा है, उनको छुड़ाओ; वध होनेवालों को बचाओ!</verse>
				<verse number="12">यदि तू कहेगा, ‘हम उनको नहीं जानते।’ तो, मेरे पुत्र, हृदय को तौलनेवाला परमेश्‍वर तेरे विचार को जानता है; तेरी आत्‍मा की चौकसी करनेवाला परमेश्‍वर तेरा अभिप्राय जानता है। क्‍या वह तेरे कर्म के अनुसार तुझे फल नहीं देगा?</verse>
				<verse number="13">मेरे पुत्र, शहद खा, क्‍योंकि वह अच्‍छा है। शहद के छत्ते से टपकनेवाली बून्‍दें स्‍वाद में मीठी होती हैं।</verse>
				<verse number="14">यह बात जाने ले, कि तेरे प्राण को भी बुद्धि ऐसी ही मीठी लगेगी। यदि तू बुद्धि को पा लेगा तो तेरा भविष्‍य सुखद हो जाएगा, तेरी आशा पर तुषार-पात न होगा।</verse>
				<verse number="15">दुर्जन धार्मिक मनुष्‍य के घर को नष्‍ट करने के लिए घात लगाकर बैठता है; तू ऐसा मत करना। धार्मिक मनुष्‍य के निवास-स्‍थान को मत उजाड़ना।</verse>
				<verse number="16">क्‍योंकि धार्मिक मनुष्‍य सात बार गिरकर भी फिर खड़ा हो जाता है, किन्‍तु दुर्जन विपत्ति के बवण्‍डर में जड़ से उखड़ जाता है।</verse>
				<verse number="17">मेरे पुत्र, अपने शत्रु के पतन से आनन्‍दित मत होना; जब उसको ठोकर लगे तब तू हृदय में आनन्‍द मत मनाना।</verse>
				<verse number="18">अन्‍यथा प्रभु यह देखकर अप्रसन्न होगा, और उस पर से अपनी कोपपूर्ण दृष्‍टि हटा लेगा।</verse>
				<verse number="19">दुष्‍कर्मियों के वैभव के कारण मत कुढ़ना, दुर्जनों की सफलता के कारण उन से द्वेष न करना;</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि बुरे काम करनेवाले मनुष्‍य का भविष्‍य अन्‍धकारमय होता है; दुर्जन का जीवन-दीप बुझ जाएगा।</verse>
				<verse number="21">मेरे पुत्र, देश के राजा से डरना, तथा प्रभु का भय मानना; उनकी आज्ञाओं की उपेक्षा मत करना।</verse>
				<verse number="22">वे अचानक विपत्ति ढाहते हैं। कौन जानता है कि वे किस प्रकार की विपत्ति ढाहेंगे?</verse>
				<verse number="23">विद्वानों ने यह भी कहा है: न्‍याय करते समय पक्षपात करना अनुचित है।</verse>
				<verse number="24">जो न्‍यायाधीश दुर्जन से यह कहता है: ‘तू निर्दोष है!’ उसको जनता शाप देगी, लोग उससे घृणा करेंगे।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु दुर्जन को डांटनेवाले न्‍यायाधीश जनता की दृष्‍टि में आदरणीय होंगे, उन पर शुभ आशिषों की वर्षा होगी।</verse>
				<verse number="26">जो सही उत्तर देता है, वह सच्‍ची मित्रता प्रकट करता है।</verse>
				<verse number="27">पहले अपने घर के बाहर का काम पूरा करो, अपने खेत को तैयार रखो, तब अपना घर बसाना।</verse>
				<verse number="28">अकारण अपने पड़ोसी के विरुद्ध साक्षी मत देना; उसको झूठी बातों से धोखा भी मत देना।</verse>
				<verse number="29">उसके विषय में यह मत कहना: ‘जैसा उसने मेरे साथ किया है वैसा ही मैं उसके साथ करूँगा। जो व्‍यवहार उसने मेरे साथ किया है, उसका प्रतिफल मैं उसको दूंगा।’</verse>
				<verse number="30">मैं एक दिन आलसी मनुष्‍य के खेत-से, एक मूर्ख किसान के अंगूर-उद्यान से गुजरा।</verse>
				<verse number="31">तो मैंने देखा कि खेत में कंटीली झाड़ियां उग आयी हैं, भूमि बिच्‍छू पौधे से ढक गई है; उसकी पत्‍थर की दीवार भी गिर गई है।</verse>
				<verse number="32">यह देखके मैंने विचार किया खेत-उद्यान पर दृष्‍टि डाली तो यह शिक्षा मिली:</verse>
				<verse number="33">‘यदि तू काम के समय थोड़ी भी नींद लेगा, थोड़ी झपकी लेगा, छाती पर हाथ रखकर थोड़ा आराम करेगा,</verse>
				<verse number="34">तो डाकू के समान गरीबी तुझ पर टूट पड़ेगी, हथियार-बन्‍द शत्रु के सदृश अभाव तुझे घेर लेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">ये नीतिवचन भी राजा सुलेमान के हैं। इन्‍हें यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह के लिपिकों ने चर्म-पत्रों पर उतारा था। राजा सुलेमान कहता है:</verse>
				<verse number="2">यह परमेश्‍वर की महिमा है कि रहस्‍य, रहस्‍य बना रहे; पर राजा की महिमा तब होती है, जब वह रहस्‍यों से परदा उठाता है।</verse>
				<verse number="3">जैसे आकाश की ऊंचाई और पृथ्‍वी की गहराई नापी नहीं जा सकती, वैसे ही राजा के मन में क्‍या है, यह जाना नहीं जा सकता।</verse>
				<verse number="4">चांदी में से धातु-मैल निकाल लेने के पश्‍चात् चांदी शुद्ध हो जाती है, और सुनार उससे पात्र बनाता है।</verse>
				<verse number="5">ऐसे ही: राजा के दरबार से दुर्जन को निकालने के पश्‍चात् राजा का सिंहासन धर्म की नींव पर सुदृढ़ हो जाता है।</verse>
				<verse number="6">राजा के सामने बार-बार मत मंडराना, और न दरबार में प्रमुख आसन पर बैठना;</verse>
				<verse number="7">ऐसा न हो कि तुझे लज्‍जित होकर उच्‍चाधिकारी के लिए प्रमुख आसन छोड़ना पड़े। तेरी प्रशंसा तब होगी जब तुझसे यह निवेदन किया जाएगा: ‘आप इस प्रमुख आसन पर बैठिए।’</verse>
				<verse number="8">पड़ोसी की जो बात तेरी आंखों ने देखी है, उसका फैसला कराने के लिए तुरन्‍त अदालत मत जाना: क्‍योंकि यदि तेरा पड़ोसी तुझे अदालत में झूठा सिद्ध कर देगा तो तू अन्‍त में क्‍या करेगा?</verse>
				<verse number="9">यदि पड़ोसी के साथ तेरा मतभेद है तो आपस में बातचीत के द्वारा हल कर लेना; और एक-दूसरे का भेद मत खोलना।</verse>
				<verse number="10">अन्‍यथा सुननेवाले तेरी निन्‍दा करेंगे, और तेरे अपयश का कभी अन्‍त न होगा।</verse>
				<verse number="11">ठीक अवसर पर कही गई बात मानो चांदी की थाली में सोने का सेब है।</verse>
				<verse number="12">डांट-डपट को माननेवाले मनुष्‍य के कान में ताड़ना के शब्‍द वैसे ही कीमती होते हैं, जैसे सोने की बाली अथवा स्‍वर्ण आभूषण।</verse>
				<verse number="13">जैसे फसल-कटाई की गर्म दोपहर में शीतल जल हृदय में स्‍फूर्ति भर देता है, वैसे ही सच्‍चा सन्‍देशवाहक अपने भेजने वाले मालिकों के लिए होता है; वह अपने स्‍वामी की आत्‍मा को संजीवन कर देता है।</verse>
				<verse number="14">जो मनुष्‍य दान देने की शेखी मारता है, पर दान देता नहीं, वह उस हवा और उन बादलों के समान है, जो गरजते हैं, पर बरसते नहीं।</verse>
				<verse number="15">धीरज रखकर शासक को समझाया जाता है; कोमल रस्‍सी पत्‍थर को भी काट देती है।</verse>
				<verse number="16">यदि तुझे शहद खाना पड़े तो उतना ही खाना, जितना आवश्‍यक हो। क्‍योंकि अधिक खाने पर तू उल्‍टी कर देगा।</verse>
				<verse number="17">अपने पड़ोसी के घर बार-बार मत जाना; अन्‍यथा वह तुझसे ऊब जाएगा और तुझसे घृणा करने लगेगा।</verse>
				<verse number="18">जो मनुष्‍य अपने पड़ोसी के विरुद्ध झूठी साक्षी देता है, वह मानो गदा, या तलवार या पैना तीर है।</verse>
				<verse number="19">संकट में विश्‍वासघाती मनुष्‍य पर भरोसा करना मानो सड़े हुए दांत पर अथवा टूटे हुए पैर पर भरोसा करना है।</verse>
				<verse number="20">जिस मनुष्‍य का हृदय उदास है, उसके सामने गीत गानेवाला उस व्यक्‍ति के समान नासमझ है, जो शीत ऋतु में अपने वस्‍त्र उतार देता है, जो जले पर नमक छिड़कता है।</verse>
				<verse number="21">यदि तेरा शत्रु भूखा है तो उसको खाने के लिए भोजन दे। यदि वह प्‍यासा है तो उसको पीने के लिए पानी दे।</verse>
				<verse number="22">यों तू उसको अपने इस दयापूर्ण व्‍यवहार से पानी-पानी कर देगा, और प्रभु तुझ को इसका फल देगा।</verse>
				<verse number="23">जैसे मौसमी हवा अपने साथ वर्षा लाती है; वैसे ही चुगलखोर जीभ क्रुद्ध दृष्‍टि उत्‍पन्न करती है।</verse>
				<verse number="24">झगड़ालू पत्‍नी के साथ घर में रहने की अपेक्षा, छत के कोने में पड़े रहना अच्‍छा है।</verse>
				<verse number="25">जैसे प्‍यासे प्राण के लिए शीतल जल स्‍फूर्तिदायक होता है; वैसे ही दूर देश से आया शुभ समाचार।</verse>
				<verse number="26">जब धार्मिक मनुष्‍य का दुर्जन के सम्‍मुख नैतिक पतन हो जाता है तब वह मानो कीचड़ भरा झरना, अथवा विष भरा जलकुण्‍ड बन जाता है।</verse>
				<verse number="27">जैसे भरपेट शहद खाना अच्‍छा नहीं; वैसे ही अधिक खुशामद करना ठीक नहीं।</verse>
				<verse number="28">जो मनुष्‍य अपने पर संयम नहीं रखता, वह उस तहस-नहस नगर के समान है, जिसकी शहरपनाह ध्‍वस्‍त कर दी गई है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">जैसे ग्रीष्‍म ऋतु में बरफ का गिरना, जैसे फसल की कटनी के समय पानी का बरसना ठीक नहीं, वैसे ही मूर्ख का सम्‍मान करना अनुचित है।</verse>
				<verse number="2">जैसे गौरैया और सूपावेनी आकाश में उड़ते समय नहीं ठहरतीं, वैसे ही अकारण दिया गया शाप भी मनुष्‍य पर नहीं ठहरता।</verse>
				<verse number="3">घोड़े के लिए लगाम, गधे के लिए छड़ी और मूर्ख की पीठ के लिए बेंत उचित है।</verse>
				<verse number="4">मूर्ख की मूर्खता भरी बातों का उत्तर मत देना; अन्‍यथा तू भी उसी के समान मूर्ख बन जाएगा।</verse>
				<verse number="5">मूर्ख को उसकी मूर्खता के अनुरूप उत्तर देना; अन्‍यथा वह स्‍वयं को अपनी दृष्‍टि में बुद्धिमान समझेगा।</verse>
				<verse number="6">जो मनुष्‍य मूर्ख के हाथ से सन्‍देश भेजता है, वह मानो अपने पैर पर कुल्‍हाड़ी मारता है, वह मानो विपत्ति मोल लेता है।</verse>
				<verse number="7">जैसे पंगु मनुष्‍य के पैर व्‍यर्थ लटकते रहते हैं, वैसे ही मूर्ख के मुंह में नीति के वचन व्‍यर्थ लगते हैं।</verse>
				<verse number="8">मूर्ख मनुष्‍य को सम्‍मान देना, मानो सूअर के आगे मोती डालना है।</verse>
				<verse number="9">मूर्ख मनुष्‍य के मुंह में नीतिवचन ऐसे लगते हैं, मानो शराबी के हाथ में कांटों की शाख!</verse>
				<verse number="10">जो मालिक राह चलते शराबी या मूर्ख को काम पर लगाता है, वह मानो ऐसा तीरंदाज है, जो अकारण सबको घायल करता है।</verse>
				<verse number="11">जो मूर्ख बार-बार मूर्खता के काम करता है, वह मानो कुत्ते के समान अपनी उल्‍टी को चाटता है।</verse>
				<verse number="12">यदि तुझे ऐसा मनुष्‍य मिले, जो स्‍वयं को अपनी दृष्‍टि में बुद्धिमान मानता है, तो उस मनुष्‍य से अधिक मूर्ख का भविष्‍य उज्‍ज्‍वल है।</verse>
				<verse number="13">आलसी मनुष्‍य नकली डर का बहाना बनाता है। वह कहता है, ‘रास्‍ते में सिंह है; गलियों में सिंह है।’</verse>
				<verse number="14">जैसे किवाड़ अपने कब्‍जे पर घूमता है, वैसे ही आलसी मनुष्‍य बिस्‍तर से उठना नहीं चाहता, और करवटें बदलता है।</verse>
				<verse number="15">आलसी मनुष्‍य भोजन की थाली में हाथ डालता है, पर आलस्‍य के कारण कौर मुंह तक नहीं उठाता।</verse>
				<verse number="16">आलसी मनुष्‍य स्‍वयं को अपनी दृष्‍टि में सात बुद्धिमान मनुष्‍यों से श्रेष्‍ठ समझता है, जो सोच-समझ कर उत्तर देते हैं।</verse>
				<verse number="17">जो मनुष्‍य दूसरों के झगड़ों में हाथ डालता है, वह मानो आवारा कुत्ते के कान पकड़ता है।</verse>
				<verse number="18">जो मनुष्‍य अपने पड़ोसी को धोखा देता है, और बहाना बनाकर यह कहता है, ‘मैं तो मजाक कर रहा था’; वह उस पागल मनुष्‍य के समान है, जो लोगों पर जलती लकड़ियां फेंकता है, जो प्राण घातक तीर मारता है।</verse>
				<verse number="19"></verse>
				<verse number="20">जैसे लकड़ी न होने से आग बुझ जाती है, वैसे ही कानाफूसी करनेवाले के न होने से झगड़ा शान्‍त हो जाता है।</verse>
				<verse number="21">जैसे अंगारों में कोयला, और आग में लकड़ी होती है वैसे ही झगड़ालू आदमी होता है जो झगड़े में घी का काम करता है।</verse>
				<verse number="22">कानाफूसी करनेवाले की बातें कानों को प्रिय लगती हैं, वे सीधे मन में उतर जाती हैं, स्‍वादिष्‍ट भोजन के समान हजम हो जाती हैं।</verse>
				<verse number="23">जैसे मिट्टी के बर्तन पर चांदी की कलई चढ़ी होती है वैसे ही जिस मनुष्‍य के हृदय में बुराई होती है, उसके ओंठ चिकनी-चुपड़ी बातें करते हैं।</verse>
				<verse number="24">घृणा करनेवाला मनुष्‍य ओंठों से मीठी-मीठी बातें करता है, पर हृदय में कपट रखता है।</verse>
				<verse number="25">जब वह मीठी-मीठी बातें करे, तब उसकी बात पर विश्‍वास मत करना; क्‍योंकि उसके हृदय में सात घिनौनी बातें छिपी होती हैं।</verse>
				<verse number="26">यद्यपि वह अपनी घृणा को चतुराई से छिपा लेता है; तो भी उसकी बुराई सभा में प्रकट हो जाएगी।</verse>
				<verse number="27">जो मनुष्‍य दूसरे के लिए गड्ढा खोदता है, वह स्‍वयं उसमें गिरता है। जो मनुष्‍य दूसरे के लिए फन्‍दा लगाता है, वह खुद उसमें फंस जाता है।</verse>
				<verse number="28">यदि झूठा मनुष्‍य सच्‍चे मनुष्‍य को नष्‍ट करे, तो वह उससे सदा घृणा करता रहेगा; चाटुकारी ओंठ विनाश का जाल ही बुनते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">आनेवाले कल के सम्‍बन्‍ध में शेखी मत मारना; क्‍योंकि तू नहीं जानता है कि कल क्‍या होगा?</verse>
				<verse number="2">तू अपनी प्रशंसा अपने मुंह से न करना; दूसरे लोग तेरी प्रशंसा करें तो करें। दूसरे मनुष्‍य के मुख से तेरी प्रशंसा हो, यह शोभा देता है; अपने आप मियां-मिट्ठू मत बनना।</verse>
				<verse number="3">पत्‍थर भारी होता है रेत भी वजनदार होती है, पर इनसे अधिक भारी होता है मूर्ख मनुष्‍य का क्रोध।</verse>
				<verse number="4">क्रोध निर्दय होता है; गुस्‍सा मनुष्‍य को दबोच देता है; पर ईष्‍र्या के सामने कौन ठहर सकता है?</verse>
				<verse number="5">प्रेम जो सक्रिय नहीं है, उससे उत्तम है ताड़ना जो मनुष्‍य को सुधारती है।</verse>
				<verse number="6">शत्रु के अपार प्‍यार से सच्‍चे मित्र की मार श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="7">जिसका पेट भरा है, उसको शहद भी फीका लगता है; परन्‍तु जिसका पेट खाली है, उसको कड़ुवी वस्‍तु भी मीठी लगती है।</verse>
				<verse number="8">घर छोड़कर चला जानेवाला आदमी उस पक्षी की तरह भटकता है, जो अपने घोंसले से दूर चला गया है।</verse>
				<verse number="9">तेल और इत्र से हृदय प्रसन्न होता है; किन्‍तु संकट से मन घबरा जाता है।</verse>
				<verse number="10">अपने मित्र को, और अपने पिता के मित्र को कभी मत छोड़ना; अपने संकट के दिन अपने भाई के घर में पैर मत रखना। दूर रहनेवाले भाई से पास रहनेवाला पड़ोसी उत्तम है।</verse>
				<verse number="11">मेरे पुत्र, बुद्धिमान बन, जिससे मेरा हृदय आनन्‍दित हो, और मैं उस मनुष्‍य का मुंह बन्‍द कर सकूं जो तेरे कारण मेरी निन्‍दा करता है।</verse>
				<verse number="12">चतुर मनुष्‍य खतरे को देखकर स्‍वयं को छिपा लेता है; पर भोला मनुष्‍य खतरे के मुंह में चला जाता है, और कष्‍ट भोगता है।</verse>
				<verse number="13">यदि किसी मनुष्‍य ने अजनबी आदमी की जमानत दी है, तो उससे उसका वस्‍त्र गिरवी रख लेना; और यदि वह विदेशी की जमानत देता है, तो उससे बन्‍धक की वस्‍तु लेना।</verse>
				<verse number="14">यदि कोई मनुष्‍य सबेरे उठकर ऊंची आवाज में अपने पड़ोसी को आशीर्वाद देता है, तो यह वास्‍तव में शाप बन जाएगा।</verse>
				<verse number="15">वर्षा ऋतु में पानी का लगातार बरसना, और झगड़ालू पत्‍नी, दोनों कष्‍टदायक हैं।</verse>
				<verse number="16">जो पति झगड़ालू पत्‍नी को रोक सकता है, तो वह हवा को रोक सकता है, वह दाहिने हाथ से तेल को पकड़ सकता है।</verse>
				<verse number="17">लोहे पर धार लोहे से ही होती है; ऐसे ही मनुष्‍य, मनुष्‍य को सुधारता है।</verse>
				<verse number="18">जो मनुष्‍य अंजीर के वृक्ष की देखभाल करता है, उसे उसके फल खाने को मिलते हैं। ऐसे ही जो सेवक अपने मालिक की सेवा करता है, मालिक उसका सम्‍मान करता है।</verse>
				<verse number="19">जैसे जल में मुख की परछाई मुख को प्रकट करती है, वैसे ही मनुष्‍य का मन मनुष्‍य को प्रकट करता है।</verse>
				<verse number="20">जैसे अधोलोक और पाताल मनुष्‍यों के शवों से कभी तृप्‍त नहीं होते, वैसे ही मनुष्‍य की इच्‍छाएँ कभी तृप्‍त नहीं होतीं।</verse>
				<verse number="21">जैसे चांदी की परख कुठाली पर, और सोने की परख भट्ठी में होती है, वैसे ही मनुष्‍य की परख लोगों के द्वारा की गई प्रशंसा से होती है।</verse>
				<verse number="22">चाहे तू मूर्ख को अनाज की तरह ओखली में डालकर मूसल से क्‍यों न कूटे, उसकी मूर्खता नहीं जाने की!</verse>
				<verse number="23">अपने पशुधन की दशा से भली-भांति परिचित रहो; अपने रेवड़ कि देखभाल करो;</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि नकदी रुपया-पैसा सदा टिकता नहीं, और न मनुष्‍य का गौरव पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है।</verse>
				<verse number="25">जब कटी हुई घास उठा ली जाती है, और नई घास उगती है, जब पहाड़ों की वनस्‍पति एकत्र की जाती है,</verse>
				<verse number="26">तब मेमनों के ऊन से तेरे लिए वस्‍त्रों की व्‍यवस्‍था होती है और बकरों की कीमत से तू खेत मोल लेता है।</verse>
				<verse number="27">बकरियों को इतना दूध होता है कि उससे तेरे और तेरे परिवार का पेट भरता है; उससे तेरी दासियों का भी जीवन निर्वाह होता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">जब कोई पीछा भी नहीं करता तब भी दुर्जन डर से भागता है; पर धार्मिक मनुष्‍य सिंह के समान साहसी होता है, और वह निर्भयता से शत्रु का सामना करता है।</verse>
				<verse number="2">जब देश में अराजकता फैल जाती है तब अनेक लोग शासक बन जाते हैं; किन्‍तु समझदार और बुद्धिमान लोगों के कारण राष्‍ट्र दीर्घ काल तक सुदृढ़ बना रहता है।</verse>
				<verse number="3">जब एक गरीब मनुष्‍य दूसरे गरीब मनुष्‍य पर अत्‍याचार करता है, तब उसका यह कार्य मानो घनघोर वर्षा से फसल का सर्वनाश होना है।</verse>
				<verse number="4">कानून का उल्‍लंघन करनेवाला मनुष्‍य ही दुर्जन की प्रशंसा करता है: पर कानून के माननेवाले व्यक्‍ति दुर्जन का विरोध करते हैं।</verse>
				<verse number="5">दुष्‍कर्म करनेवाला मनुष्‍य न्‍याय को नहीं समझता; परन्‍तु प्रभु के भक्‍त ही उसको भली-भांति समझते हैं।</verse>
				<verse number="6">कुमार्ग पर चलनेवाले धनवान से सन्‍मार्ग पर चलनेवाला गरीब श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="7">व्‍यवस्‍था का पालन करनेवाला युवक अपने पिता का बुद्धिमान पुत्र कहलाता है; किन्‍तु उड़ाने-खाने वालों के साथ रहनेवाला जवान अपने पिता की निन्‍दा का कारण बनता है।</verse>
				<verse number="8">जो धनवान अपना धन ब्‍याज और मुनाफाखोरी से बढ़ाता है, उसे अपना धन उस मनुष्‍य के लिए छोड़ना पड़ता है जो गरीबों पर दया करता है।</verse>
				<verse number="9">जो मनुष्‍य व्‍यवस्‍था-पाठ को नहीं सुनता, उसकी प्रार्थना भी परमेश्‍वर नहीं सुनता।</verse>
				<verse number="10">जो आदमी निष्‍कपट मनुष्‍य को कुमार्ग पर ले जाता है, वह स्‍वयं पतन के गड्ढे में गिरता है। किन्‍तु निर्दोष व्यक्‍ति को सुन्‍दर पुरस्‍कार प्राप्‍त होता है।</verse>
				<verse number="11">धनवान मनुष्‍य स्‍वयं को अपनी दृष्‍टि में बुद्धिमान समझता है, परन्‍तु समझदार गरीब उसकी बुद्धिमानी की वास्‍तविकता को पहचान जाता है।</verse>
				<verse number="12">जब धार्मिक मनुष्‍य विजय प्राप्‍त करता है तब यह सबके लिए बड़े गौरव की बात होती है; परन्‍तु दुर्जन के प्रबल होने पर लोग डर के कारण छिप जाते हैं।</verse>
				<verse number="13">जो मनुष्‍य अपने अपराध छिपाता है वह जीवन में उन्नति नहीं करता; परन्‍तु अपने अपराध को स्‍वीकार करनेवाले और उसको पुन: न करनेवाले मनुष्‍य पर परमेश्‍वर दया करता है।</verse>
				<verse number="14">धन्‍य है वह मनुष्‍य जो प्रभु की भक्‍ति सदा करता है; पर प्रभु के प्रति अपने हृदय को कठोर बनानेवाला मनुष्‍य विपत्ति के गड्ढे में गिरता है।</verse>
				<verse number="15">गरीब जनता पर शासन करनेवाला दुर्जन मानो दहाड़ता हुआ सिंह है, मानो शिकार का भूखा रीछ है।</verse>
				<verse number="16">जिस शासक में समझ नहीं है, वह निर्दय अत्‍याचारी बन जाता है; जो अन्‍याय के धन से घृणा करता है, वह दीर्घ आयु पाता है।</verse>
				<verse number="17">यदि किसी मनुष्‍य ने दूसरे की हत्‍या की है, तो वह मृत्‍यु पर्यन्‍त यहां वहां मारा-मारा फिरे; कोई भी व्यक्‍ति उसकी सहायता न करे।</verse>
				<verse number="18">निष्‍कपट आचरण करनेवाला मनुष्‍य निस्‍सन्‍देह बचाया जाएगा; किन्‍तु कुमार्ग पर चलनेवाला व्यक्‍ति पतन के गड्ढे में गिरेगा।</verse>
				<verse number="19">अपने खेत में खून-पसीना बहानेवाला किसान समृद्ध होता है; किन्‍तु व्‍यर्थ की बातों में समय बितानेवाला किसान घोर गरीबी में जीवन बिताता है।</verse>
				<verse number="20">जो ईमानदार है, उस पर आशिषों की वर्षा होती है; परन्‍तु जो मनुष्‍य अति शीघ्र धनवान बनना चाहता है, वह निर्दोष नहीं ठहरता।</verse>
				<verse number="21">पक्षपात करना अच्‍छा नहीं; परन्‍तु रोटी के एक टुकड़े के लिए भी मनुष्‍य अनुचित कार्य कर डालता है।</verse>
				<verse number="22">कंजूस मनुष्‍य धन कमाने के लिए तड़पता है; परन्‍तु वह नहीं जानता है कि वह फिर अभाव का जीवन बिताएगा।</verse>
				<verse number="23">दूसरे की चापलूसी करनेवाले की अपेक्षा वह मनुष्‍य उसका कृपापात्र बनता है जो गलत काम के लिए उसको डांटता है।</verse>
				<verse number="24">जो पुत्र अपने माता-पिता के घर में चोरी करता है, और कहता है, “यह अपराध नहीं है” वह घर उजाड़नेवाले का साथी है।</verse>
				<verse number="25">लालची मनुष्‍य लड़ाई-झगड़ा उभाड़ता है; किन्‍तु प्रभु पर भरोसा करनेवाला निस्‍सन्‍देह धन-सम्‍पन्न होगा।</verse>
				<verse number="26">जो मनुष्‍य केवल अपने ऊपर भरोसा रखता है, वह मूर्ख है; पर बुद्धि के मार्ग पर चलनेवाला मनुष्‍य बचाया जाएगा।</verse>
				<verse number="27">जो मनुष्‍य गरीब को उदारता से देता है, उसे किसी प्रकार का अभाव न होगा; किन्‍तु गरीब को देखकर मुंह फेरनेवाले आदमी पर शाप पड़ता है।</verse>
				<verse number="28">जब दुर्जन प्रबल होता है तब लोग डर से छिप जाते हैं; किन्‍तु उसके मरने पर धार्मिक जन बढ़ने लगते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">जो मनुष्‍य बार-बार डांटे जाने पर भी अपना हठ नहीं छोड़ता, उसका अचानक सर्वनाश होगा, और वह फिर नहीं सुधर सकेगा।</verse>
				<verse number="2">जब धार्मिक मनुष्‍य शासन करते हैं तब जनता आनन्‍द मनाती है; किन्‍तु जब दुर्जन सत्ता हथिया लेते हैं, तब जनता शोक मनाती है।</verse>
				<verse number="3">बुद्धि से प्रेम करनेवाला पुत्र अपने पिता के आनन्‍द का कारण बनता है, परन्‍तु वेश्‍याओं के पास जानेवाला पुत्र अपने पिता की धन-सम्‍पत्ति उड़ा देता है।</verse>
				<verse number="4">राजा न्‍याय के द्वारा देश को स्‍थिर शासन देता है, पर जो राजा जनता को लूटता है, वह अपने देश को नष्‍ट कर देता है।</verse>
				<verse number="5">अपने पड़ोसी की चापलूसी करनेवाला मनुष्‍य वास्‍तव में उसके पतन के लिए जाल फैलाता है।</verse>
				<verse number="6">दुर्जन अपने अपराध के फन्‍दे में फंसता है; किन्‍तु धार्मिक मनुष्‍य अपने धर्म के कारण सदा गीत गाता और आनन्‍द मनाता है।</verse>
				<verse number="7">धार्मिक मनुष्‍य गरीब के अधिकार की रक्षा करता है, किन्‍तु दुर्जन उसको समझता नहीं।</verse>
				<verse number="8">हर बात की हंसी उड़ानेवाले लोग नगर में आग लगाते हैं; किन्‍तु बुद्धिमान मनुष्‍य क्रोधाग्‍नि पर शीतल जल के छींटे डालते हैं।</verse>
				<verse number="9">यदि बुद्धिमान मनुष्‍य मूर्ख से वाद-विवाद करता है, तो मूर्ख क्रोध से भड़क उठता है, वह ज्ञान की बातों को हंसी में उड़ाता है, और सारा वातावरण अशान्‍त हो जाता है।</verse>
				<verse number="10">खून के प्‍यासे लोग उस मनुष्‍य से घृणा करते हैं, जो निष्‍कलंक है; दुर्जन उसके प्राण की खोज में रहता है।</verse>
				<verse number="11">मूर्ख मनुष्‍य अपने क्रोध को जोर-शोर से प्रकट करता है, किन्‍तु बुद्धिमान मनुष्‍य शान्‍ति से क्रोध को वश में करता है।</verse>
				<verse number="12">यदि शासक झूठी बातों को सुनता है, तो निस्‍सन्‍देह उसके कर्मचारी भी दुष्‍ट बन जाते हैं।</verse>
				<verse number="13">गरीब मनुष्‍य और अत्‍याचारी में यही समानता है कि प्रभु दोनों की आंखों को प्रकाश देता है।</verse>
				<verse number="14">जो राजा गरीब मनुष्‍य का न्‍याय सच्‍चाई से करता है, उसका सिंहासन सदा सुदृढ़ रहता है।</verse>
				<verse number="15">छड़ी की मार और डांट-डपट से मनुष्‍य को ज्ञान प्राप्‍त होता है; परन्‍तु जिस बच्‍चे को माता-पिता हाथ नहीं लगाते, वह उनके कलंक का कारण बनता है।</verse>
				<verse number="16">जब दुर्जन देश पर शासन करते हैं, तब अपराध बढ़ जाते हैं; किन्‍तु धार्मिक मनुष्‍य उनका पतन अपनी आंखों से देखता है।</verse>
				<verse number="17">पिता, अपने पुत्र को अनुशासन में रख, तब वह तुझे सुख-चैन से रहने देगा; वह तेरे हृदय को आनन्‍द देगा।</verse>
				<verse number="18">नबियों के दर्शन के अभाव में लोगों में प्रभु का डर नहीं रह जाता; किन्‍तु धन्‍य है वह मनुष्‍य जो व्‍यवस्‍था का पालन करता है।</verse>
				<verse number="19">कोरे शब्‍दों से सेवक नहीं सुधरता; वह मालिक के शब्‍दों को समझता तो है, पर वह उन पर ध्‍यान नहीं देता।</verse>
				<verse number="20">जो मनुष्‍य बातें करने में जल्‍दीबाजी करता है, वह मूर्ख से भी गया-बीता है; उसका भविष्‍य अन्‍धकारमय है।</verse>
				<verse number="21">यदि मालिक गुलाम को बचपन से ही लाड़-प्‍यार से पालता है, तो गुलाम बड़ा होने पर उसकी धन-सम्‍पत्ति का उत्तराधिकारी बन बैठता है।</verse>
				<verse number="22">जो मनुष्‍य क्रुद्ध स्‍वभाव का है, वह लड़ाई-झगड़ा उत्‍पन्न करता है, जो क्रोध के वश में है, वह अपराध-पर-अपराध करता है।</verse>
				<verse number="23">जो मनुष्‍य घमण्‍ड से भरा है, उसको नीचा देखना पड़ता है, किन्‍तु विनम्र मनुष्‍य सम्‍मान का पात्र बनता है।</verse>
				<verse number="24">चोर का साथी अपने प्राण का बैरी होता है; अदालत में शपथ खाने पर भी वह सच्‍चाई को प्रकट नहीं करता।</verse>
				<verse number="25">जो आदमी से डरता है, वह मानो अपने लिए जाल फैलाता है; किन्‍तु प्रभु से डरनेवाला मनुष्‍य सुरक्षित रहता है।</verse>
				<verse number="26">न्‍याय के लिए अनेक लोग शासक का कृपापात्र बनना चाहते हैं; परन्‍तु केवल प्रभु से ही मनुष्‍य न्‍याय पाता है।</verse>
				<verse number="27">जैसे अधार्मिक मनुष्‍य से धार्मिक मनुष्‍य घृणा करता है; वैसे ही निष्‍कपट व्यक्‍ति से दुर्जन घृणा करता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">मस्‍सा नगर के आगूर बेन-याकेह के नीतिवचन। आगूर ने दु:ख में कहा: “परमेश्‍वर मेरे साथ नहीं है; निस्‍सन्‍देह वह मेरे साथ नहीं है; मैं निस्‍सहाय हो गया हूं।</verse>
				<verse number="2">निश्‍चय ही मैं मनुष्‍य नहीं, वरन् पशु बन गया हूँ। मुझ में मनुष्‍य की समझ नहीं रही।</verse>
				<verse number="3">मैंने बुद्धि को पाने का प्रयत्‍न नहीं किया, और न पवित्र परमेश्‍वर का ज्ञान मुझे मिला।</verse>
				<verse number="4">“कौन मनुष्‍य स्‍वर्ग में जाकर फिर पृथ्‍वी पर लौटा है? कौन आदमी अपनी मुट्ठी में हवा को पकड़ सका है? कौन व्यक्‍ति वस्‍त्र में महासागर को लपेट सका है? किसने पृथ्‍वी के सब सीमान्‍तों को स्‍थिर किया है? उसका नाम क्‍या है? उसके पुत्र का क्‍या नाम है? यदि तुम जानते हो तो बताओ।</verse>
				<verse number="5">“परमेश्‍वर की प्रत्‍येक प्रतिज्ञा कसौटी-सिद्ध है। जो मनुष्‍य परमेश्‍वर की शरण में आते हैं, वह उनकी रक्षा ढाल जैसे करता है।</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर के वचनों में घट-बढ़ मत करो; अन्‍यथा वह तुम को प्रताड़ित करेगा, और तुम झूठे कहलाओगे।</verse>
				<verse number="7">“हे परमेश्‍वर, मैं तुझ से दो वरदान मांगता हूं। मेरे मरने के पहले, उन्‍हें देने से इन्‍कार मत कर।</verse>
				<verse number="8">पहला वरदान: छल-कपट और झूठ से मुझे बचा। दूसरा वरदान: न मुझे धन दे, और न गरीबी। केवल उतना भोजन दे जो मेरे जीवन के लिए आवश्‍यक है;</verse>
				<verse number="9">अन्‍यथा मैं भरपेट खाने पर तेरी महिमा से इन्‍कार कर दूंगा, और गर्व से कहूंगा, ‘प्रभु है कौन?’ अथवा गरीब होने पर मैं चोरी करने लगूंगा; और यों तेरे पवित्र नाम को कलंकित करूंगा।</verse>
				<verse number="10">“सेवक की चुगली उस के स्‍वामी से न करना; ऐसा न हो कि वह तुझे शाप दे, और तुझे भुगतना पड़े।</verse>
				<verse number="11">“संसार में कुछ लोग हैं, जो अपने माता-पिता को शाप देते हैं; वे उनका भला नहीं चाहते।</verse>
				<verse number="12">संसार में कुछ मनुष्‍य हैं जो स्‍वयं को अपनी दृष्‍टि में शुद्ध मानते हैं; किन्‍तु वे गन्‍दे हैं। उनकी गन्‍दगी धुली नहीं है।</verse>
				<verse number="13">संसार में कुछ आदमी हैं जिनकी आंखें घमण्‍ड से भरी रहती हैं, जिनकी भौंहें गर्व से चढ़ी रहती हैं।</verse>
				<verse number="14">संसार में कुछ लोग हैं, जिनके दांत मानो तलवार हैं, छूरी जैसे तेज हैं; वे पृथ्‍वी की सतह से गरीबों को, समाज में दीन-दरिद्रों को फाड़ खाते हैं।”</verse>
				<verse number="15">जोंक की दो बेटियां होती हैं, जो सदा पुकारती हैं, ‘दो’, ‘दो’। इसी प्रकार तीन वस्‍तुएं कभी तृप्‍त नहीं होतीं, चार वस्‍तुएं कभी नहीं कहतीं, ‘बस’।</verse>
				<verse number="16">अधोलोक, बांझ स्‍त्री की कोख, पानी के लिए प्‍यासी धरती, और अग्‍नि, कभी नहीं कहती, ‘बस’।</verse>
				<verse number="17">जो आंख पिता को टेढ़ी नजर से देखती है, मां की आज्ञा को अनदेखा करती है, उसको घाटी के कौए खोद-खोद कर निकालेंगे, उसको गिद्ध के बच्‍चे खाएंगे।</verse>
				<verse number="18">तीन बातें मेरे लिए बहुत कठिन हैं; नहीं चार बातें मेरी समझ में नहीं आतीं:</verse>
				<verse number="19">गरुड़ का आकाश में उड़ना, सांप का चट्टान पर चलना, समुद्र में जहाज का तैरना, और स्‍त्री के साथ पुरुष का व्‍यवहार।</verse>
				<verse number="20">यह व्‍यभिचारिणी स्‍त्री का आचरण है: जैसे भोजन के बाद मनुष्‍य मुंह पोंछता है, वैसे ही व्‍यभिचारिणी स्‍त्री व्‍यभिचार कर्म के बाद कहती है, “मैंने कोई बुरा काम नहीं किया।”</verse>
				<verse number="21">तीन बातों के कारण धरती कांप उठती है; नहीं, वह ये चार बातें सहन नहीं कर सकती:</verse>
				<verse number="22">जब कोई गुलाम राजा बन जाता है, जब मूर्ख मनुष्‍य को भरपेट खाना मिलता है,</verse>
				<verse number="23">जब कुलटा स्‍त्री का विवाह होता है, और जब घर की नौकरानी अपनी मालकिन को हटाकर पैतृक सम्‍पत्ति पर कब्‍जा कर लेती है।</verse>
				<verse number="24">धरती पर ये चार प्राणी छोटे माने जाते हैं, किन्‍तु ये बड़े बुद्धिमान होते हैं:</verse>
				<verse number="25">चींटियां कीड़े-मकोड़ों में निर्बल होती हैं; पर वे वर्ष भर के लिए भोजन ग्रीष्‍म काल में इकट्ठा कर लेती हैं।</verse>
				<verse number="26">चट्टानी बिज्‍जू जीव-जन्‍तुओं में निर्बल होता है, किन्‍तु वह अपना घर मजबूत चट्टानों में बनाता है।</verse>
				<verse number="27">टिड्डियों में कोई राजा नहीं होता, फिर भी वे सैन्‍य दल के सदृश पंिक्‍त में चलती हैं।</verse>
				<verse number="28">छिपकली इतनी छोटी होती है कि तुम उसको हथेली पर ले सकते हो; तो भी वह राजमहलों में रहती है।</verse>
				<verse number="29">तीन प्राणियों की चाल आकर्षक होती है, नहीं, चार प्राणी जब चलते हैं तब हृदय को मुग्‍ध कर देते हैं:</verse>
				<verse number="30">पशुओं का राजा सिंह, जो किसी भी पशु से नहीं डरता है;</verse>
				<verse number="31">मुर्गियों के मध्‍य मुर्गा, बकरा; तथा राजा, जब वह अपनी जनता के आगे-आगे चलता है।</verse>
				<verse number="32">यदि तूने अपनी प्रशंसा करने की मूर्खता की है, यदि तूने दुष्‍कर्म करने का षड्‍यन्‍त्र रचा है, तो अपने मुंह को बन्‍द रख।</verse>
				<verse number="33">जैसे दूध को मथने से मक्‍खन, और नाक को मरोड़ने से खून निकलता है, वैसे ही क्रोध को उभाड़ने से झगड़ा उत्‍पन्न होता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">मस्‍सा नगर के राजा लमूएल के नीतिवचन। ये बातें उसकी मां ने उसे सिखाई थीं।</verse>
				<verse number="2">मां ने कहा, “मेरे पुत्र, मेरे गर्भ से जन्‍मे पुत्र, मेरी मन्नतों के पुत्र, मैं तुझसे क्‍या कहूं?</verse>
				<verse number="3">अपनी शक्‍ति स्‍त्रियों के साथ भोग-विलास में मत नष्‍ट करना, और न अपने जीवन की लगाम उनके हाथ में देना जो राजाओं को बर्बाद कर देती हैं।</verse>
				<verse number="4">“ओ लमूएल, शराब राजा के लिए नहीं होती; राजाओं को मदिरा-पान शोभा नहीं देता; शासकों के मुंह में शराब नहीं फबती।</verse>
				<verse number="5">शराब के नशे में वे कानून-कायदे भूल जाते हैं, और पीड़ित जनों का हक मारते हैं।</verse>
				<verse number="6">शराब उनके लिए है जो मरने पर हैं, जो घोर दु:ख में डूबे हुए हैं।</verse>
				<verse number="7">वे शराब पीकर अपनी गरीबी के नरक को भूल जाएंगे और उनका दु:ख उन्‍हें स्‍मरण न रहेगा</verse>
				<verse number="8">“मेरे पुत्र, दीन-दलित के न्‍याय के लिए अपना मुंह खोलना; अनाथों को उनका हक देना।</verse>
				<verse number="9">न्‍याय के लिए अपना मुंह बन्‍द मत करना, वरन् धर्म से न्‍याय करना; दीन-दरिद्रों के अधिकार की रक्षा करना।”</verse>
				<verse number="10">एक अच्‍छी पत्‍नी कौन पा सकता है? वह हीरे-मोती से अधिक मूल्‍यवान होती है।</verse>
				<verse number="11">उसके पति का हृदय उस पर पूरा भरोसा करता है, और जीवन सुखमय रहता है ।</verse>
				<verse number="12">वह अपने जीवन भर उसका अनिष्‍ट नहीं, वरन् भलाई करती है।</verse>
				<verse number="13">वह ऊन और पटसन खोज कर लाती है, और प्रसन्नतापूर्वक अपने हाथों से काम करती है।</verse>
				<verse number="14">व्‍यापार के जहाजों की तरह वह दूर-दूर से भोजन-वस्‍तुएं लाती है।</verse>
				<verse number="15">वह पौ फटने के पहले ही रात में उठ जाती है, और अपने परिवार के लिए भोजन का प्रबन्‍ध करती है; वह अपनी सेविकाओं को उनका काम बांट देती है।</verse>
				<verse number="16">वह देख-भाल कर खेत खरीदती है; वह अपनी मेहनत से अंगूर-उद्यान लगाती है।</verse>
				<verse number="17">वह कमर कस कर परिश्रम के लिए तैयार रहती है; वह काम करने के लिए अपने हाथों को मजबूत रखती है।</verse>
				<verse number="18">वह जानती है कि घरेलू उद्योग में उसका लाभ है, रात को उसका दीपक नहीं बुझता।</verse>
				<verse number="19">उसके हाथ चरखे पर लगे रहते हैं, और वह उंगलियों से तकली चलाती है।</verse>
				<verse number="20">गरीबों के लिए उसकी मुट्ठी खुली रहती है, वह दीन-दरिद्रों को संभालती है।</verse>
				<verse number="21">वह हिमपात के समय अपने परिवार के लिए चिन्‍तित नहीं होती; क्‍योंकि उसके परिवार के लोग ऊनी वस्‍त्र पहनते हैं।</verse>
				<verse number="22">वह स्‍वयं चादरें बुनती है; उसके वस्‍त्र सूक्ष्म पटसन के, और बैंजनी रंग के होते हैं।</verse>
				<verse number="23">उसका पति नगर के प्रवेश-द्वार पर नगर के धर्मवृद्धों के साथ पंचायत में बैठता है, सब उसका सम्‍मान करते हैं।</verse>
				<verse number="24">वह पटसन के वस्‍त्र बनाती और उनको बेचती है; वह व्‍यापारियों को कमरबन्‍द बेचती है।</verse>
				<verse number="25">शक्‍ति और मर्यादा उसके वस्‍त्र हैं; वह आनेवाले कल को हंसकर उड़ा देती है।</verse>
				<verse number="26">उसके मुंह से बुद्धि की बातें निकलती हैं, उसके ओंठों पर सदा दया की सीख ही रहती है।</verse>
				<verse number="27">वह गृहस्‍थी का सब काम अच्‍छी तरह संभालती है; वह आलस की रोटी नहीं खाती।</verse>
				<verse number="28">उसके बेटे और बेटियां सोकर उठते ही उसके पैर छूते हैं; जब उसका पति सो कर उठता है, वह भी उस की प्रशंसा करता है।</verse>
				<verse number="29">वह कहता है: “अनेक स्‍त्रियों ने गृहस्‍थी के लिए अच्‍छे-अच्‍छे काम किए हैं; किन्‍तु तू उन सब से बढ़कर है।”</verse>
				<verse number="30">आकर्षण में धोखा हो सकता है, और शरीर की सुन्‍दरता भी निस्‍सार है; किन्‍तु जो स्‍त्री प्रभु का भय मानती है वह प्रशंसा के योग्‍य है।</verse>
				<verse number="31">ऐसी स्‍त्री का उसके परिश्रम के अनुरूप सम्‍मान करो; सभा-पंचायत में उसके कार्यों की प्रशंसा होनी चाहिए।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="21">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यरूशलेम के राजा, दाऊद के पुत्र सभा- उपदेशक के प्रवचन।</verse>
				<verse number="2">सभा-उपदेशक यह कहता है: सब व्‍यर्थ है, सब निस्‍सार है। निस्‍सन्‍देह सब व्‍यर्थ है, सब निस्‍सार है; सब कुछ व्‍यर्थ है!</verse>
				<verse number="3">जो मेहनत मनुष्‍य इस धरती पर करता है, उसे उससे क्‍या प्राप्‍त होता है?</verse>
				<verse number="4">एक पीढ़ी गुजरती है, और दूसरी पीढ़ी आती है, पर पृथ्‍वी ज्‍यों की त्‍यों सदा बनी रहती है।</verse>
				<verse number="5">सूर्य उगता है, वह अस्‍त होता है, और वह शीघ्रता से उस स्‍थान को लौट जाता है जहाँ से वह उदय होता है।</verse>
				<verse number="6">पवन दक्षिण दिशा की ओर बहता है, और घूम कर उत्तर में आ जाता है, और यों वह निरन्‍तर अपनी परिधि में चक्‍कर लगाता है, पवन अपनी परिधि की परिक्रमा करता है।</verse>
				<verse number="7">सब सरिताएँ सागर में मिलती हैं, पर सागर भरता नहीं। नदियाँ अपने उद्गम-स्‍थल से फिरकर फिर बहती हैं।</verse>
				<verse number="8">सब बातें थकानेवाली हैं, मनुष्‍य उनका वर्णन नहीं कर सकता। आंखें देखकर भी तृप्‍त नहीं होतीं, और न कान सुनकर ही संतुष्‍ट होते हैं।</verse>
				<verse number="9">जो बात हो चुकी है वह फिर होगी; जो बन चुकी है वह फिर बनेगी; इस सूर्य के नीचे कुछ भी नया नहीं है।</verse>
				<verse number="10">क्‍या पृथ्‍वी पर ऐसा कुछ है, जिसके विषय में यह कहा जा सके, “देखो, यह नयी बात है?” पर वह हमसे बहुत पहले प्राचीनकाल में हो चुकी है।</verse>
				<verse number="11">प्राचीनकाल की बातों की स्‍मृति वर्तमान काल में शेष नहीं रहती, और न हमारे पश्‍चात् आनेवाले लोगों को भविष्‍य की बातें याद रहेंगी।</verse>
				<verse number="12">मैं− सभा-उपदेशक, इस्राएल देश का राजा था और यरूशलेम नगर में राज्‍य करता था।</verse>
				<verse number="13">इस आकाश के नीचे पृथ्‍वी पर जो होता है, बुद्धि से उसकी खोजबीन करने और उसका भेद समझने के लिए मैंने अपना मन लगाया। यह एक कष्‍टप्रद कार्य है, जिसे परमेश्‍वर ने मनुष्‍यों को इसी कार्य में व्‍यस्‍त रहने के लिए सौंपा है।</verse>
				<verse number="14">जो कुछ सूर्य के नीचे धरती पर होता है, वह सब मैंने देखा है। मुझे अनुभव हुआ कि यह सब निस्‍सार है− यह मानो हवा को पकड़ना है।</verse>
				<verse number="15">जो कुटिल है, वह सीधा नहीं हो सकता, और जो है ही नहीं, वह गिना नहीं जा सकता।</verse>
				<verse number="16">मैंने अपने हृदय से कहा, ‘देख, तूने बहुत ज्ञान प्राप्‍त कर लिया है, इतना कि तेरा ज्ञान उन सब राजाओं से बढ़ गया, जो तुझसे पहले यरूशलेम में हुए थे। तुझे बहुत बुद्धि और ज्ञान का अनुभव हो चुका है।”</verse>
				<verse number="17">अत: मैंने अपना मन यह जानने में लगाया कि बुद्धि क्‍या है, पागलपन और मूर्खता क्‍या है। तब मुझे ज्ञात हुआ कि यह भी हवा को पकड़ना है। क्‍योंकि−</verse>
				<verse number="18">अधिक बुद्धि अधिक कष्‍ट की जननी है। ज्ञान बढ़ानेवाला अपने दु:ख को भी बढ़ाता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">मैंने अपने हृदय में कहा, “चल, अब मैं भोग-विलास को जांचूंगा, इसलिए मौज कर।” पर मुझे अनुभव हुआ कि भोग-विलास भी निस्‍सार है।</verse>
				<verse number="2">मुझे हंसी-खुशी के विषय में कहना पड़ा, “यह पागलपन है,” और भोग-विलास के विषय में “यह किस काम का है?”</verse>
				<verse number="3">मैंने मन लगाकर खोज-बीन की कि मदिरा से किस प्रकार अपने शरीर को सुखी करूं (मेरा मन अब तक बुद्धि के मार्ग पर मेरा पथ-प्रदर्शन कर रहा है), और मूढ़ता को मैं कैसे वश में करूं। मैंने यह भेद प्राप्‍त करने का प्रयत्‍न किया कि मनुष्‍यों की भलाई किस प्रकार का काम करने मैं है, ताकि वे जीवन के अल्‍पकाल में इस पृथ्‍वी पर उस काम को कर सकें।</verse>
				<verse number="4">मैंने बड़े-बड़े काम किए। मैंने अपने लिए महल बनाए और अंगूर-उद्यान लगाए।</verse>
				<verse number="5">मैंने अपने लिए बगीचे-उद्यान लगाए और इन उद्यानों में हर प्रकार के फलों के वृक्ष लगाए।</verse>
				<verse number="6">मैंने जलाशय बनाए, जहाँ के जल से जंगल के वृक्षों को सींचा जाता था।</verse>
				<verse number="7">मैंने स्‍त्री-पुरुष गुलाम खरीदे। मेरे पास वे गुलाम भी थे, जिनका जन्‍म मेरे ही महल में हुआ था। मेरे पास गाय-बैलों के इतने रेवड़ और भेड़-बकरियों के इतने झुण्‍ड थे जितने यरूशलेम में किसी राजा के पास नहीं थे।</verse>
				<verse number="8">इनके अतिरिक्‍त मैंने राजाओं और प्रदेशों का सोना, चांदी और धन भी अपने पास इकट्ठा कर रखा था। मेरे दरबार में अनेक गायिकाएँ और गायक थे। मेरे पास पुरुष का दिल बहलानेवाली अनेक रखेल स्‍त्रियाँ भी थीं।</verse>
				<verse number="9">इस प्रकार मैं यरूशलेम के भूतपूर्व राजाओं से अधिक महान और सम्‍पत्तिशाली हो गया। तो भी मेरी बुद्धि ने मेरा साथ नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="10">जिन वस्‍तुओं को देखने की मुझे इच्‍छा हुई, मैंने उन्‍हें भरपूर नजर से देखा। मैं किसी भी प्रकार के आमोद-प्रमोद से अपना हृदय वंचित नहीं रखता था, क्‍योंकि मेरा हृदय मेरे परिश्रम के सब कामों में आनन्‍द लेता था और यही आनन्‍द मेरे सब परिश्रमों का पुरस्‍कार था।</verse>
				<verse number="11">तब मैंने अपने कामों पर विचार किया, मैंने उस परिश्रम पर भी सोचा जो मैंने उन कामों पर किया था। मुझे अनुभव हुआ कि यह सब निस्‍सार है− यह मानो हवा को पकड़ना है। इस सूर्य के नीचे धरती पर मनुष्‍य के काम और परिश्रम से कुछ लाभ नहीं।</verse>
				<verse number="12">अब मैं बुद्धि, पागलपन और मूर्खता पर विचार करने लगा, क्‍योंकि उत्तराधिकारी जो राजा के पीछे आएगा, वह क्‍या कर सकता है? वही न, जो राजा कर चुका है?</verse>
				<verse number="13">मैंने देखा कि जैसे अन्‍धकार से प्रकाश श्रेष्‍ठ है वैसे ही बुद्धि मूर्खता से श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="14">बुद्धिमान व्यक्‍ति के सिर में उसकी आंखें होती हैं, और वह देखकर चलता है, किन्‍तु मूर्ख मनुष्‍य अन्‍धकार में टटोलता है। तो भी मुझे यह अनुभव हुआ कि मूर्ख और बुद्धिमान दोनों एक ही गति को प्राप्‍त होते हैं।</verse>
				<verse number="15">मैंने अपने हृदय में कहा, “जो दशा मूर्ख की होती है, वही मेरी भी होगी। फिर मैं इतना बुद्धिमान क्‍यों हुआ?” अत: मैंने अपने हृदय में कहा, “मूर्ख होना, अथवा बुद्धिमान होना भी व्‍यर्थ है।”</verse>
				<verse number="16">क्‍योंकि जैसे मूर्ख की स्‍मृति स्‍थायी नहीं होती वैसे ही बुद्धिमान की भी स्‍मृति स्‍थायी नहीं होती। कुछ ही दिनों में लोग सब भूल जाते हैं। जैसे मूर्ख मरता है वैसे ही बुद्धिमान भी।</verse>
				<verse number="17">मुझे जीवन से घृणा हो गई, क्‍योंकि आकाश के नीचे पृथ्‍वी पर किए जाने वाले सब कार्य मुझे बुरे लगने लगे। यह सब व्‍यर्थ है, यह मानो हवा को पकड़ना है।</verse>
				<verse number="18">मैंने देखा कि मुझे अपने परिश्रम का फल उस उत्तराधिकारी के लिए छोड़ जाना होगा जो मेरे पीछे आनेवाला है। अत: मुझे अपने सम्‍पूर्ण परिश्रम से घृणा हो गई जो मैंने सूर्य के नीचे इस धरती पर किया था।</verse>
				<verse number="19">कौन जानता है कि मेरा उत्तराधिकारी बुद्धिमान होगा अथवा मूर्ख? तो भी धरती पर वह मेरे समस्‍त परिश्रम के फल को भोगेगा और जो कुछ मैंने बुद्धि से संग्रह किया है वह उसका स्‍वामी होगा।</verse>
				<verse number="20">अत: यह भी व्‍यर्थ है। इसलिए मैं सूर्य के नीचे धरती पर किए गए अपने सम्‍पूर्ण परिश्रम के प्रति निराश हो गया। उससे विमुख हो गया।</verse>
				<verse number="21">कभी ऐसा भी होता है कि मनुष्‍य बुद्धि, ज्ञान और कौशल से परिश्रम करता है किन्‍तु वह उसका फल उस व्यक्‍ति के द्वारा भोगने के लिए छोड़ जाता है, जिसने उसके लिए कुछ भी परिश्रम नहीं किया। यह भी व्‍यर्थ है और बहुत बुरा है।</verse>
				<verse number="22">सूर्य के नीचे पृथ्‍वी पर मन लगा कर किए गए परिश्रम से मनुष्‍य को क्‍या लाभ?</verse>
				<verse number="23">सच पूछो तो उसके जीवन के सब दिन दु:खों से भरे रहते हैं, और उसका काम सन्‍तोष नहीं, वरन् सन्‍ताप उत्‍पन्न करता है। रात में भी उसके मन को चैन नहीं मिलता। यह भी व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="24">मनुष्‍य के लिए इससे अधिक अच्‍छी बात और कोई नहीं कि वह खाए-पीए और आनन्‍द के साथ परिश्रम करे। किन्‍तु मैंने देखा है कि यह भी परमेश्‍वर के हाथ से प्राप्‍त होता है।</verse>
				<verse number="25">क्‍योंकि परमेश्‍वर से दूर रहकर कौन व्यक्‍ति खा-पी सकता है, और आनन्‍द मना सकता है?</verse>
				<verse number="26">जिस मनुष्‍य से परमेश्‍वर प्रसन्न होता है वह उसी को बुद्धि, ज्ञान और आनन्‍द प्रदान करता है। पापी मनुष्‍य से परमेश्‍वर कठोर परिश्रम कराता है। पापी मनुष्‍य परमेश्‍वर के प्रिय व्यक्‍ति के लिए धन एकत्र करता और उसको संचित करता है। अत: यह भी व्‍यर्थ है, यह मानो हवा को पकड़ना है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">हर एक बात का उपयुक्‍त अवसर, और आकाश के नीचे पृथ्‍वी पर किए जानेवाले काम का निर्धारित समय होता है:</verse>
				<verse number="2">जन्‍म का समय; और मृत्‍यु का भी समय, पौधा लगाने का समय और लगाए गए पौधे को उखाड़ने का भी समय निश्‍चित है।</verse>
				<verse number="3">हत्‍या का समय, और स्‍वस्‍थ करने का समय, ढाहने का समय और निर्माण का भी समय निर्धारित है।</verse>
				<verse number="4">रोने का समय, और हंसने का समय, शोक मनाने का समय, और नाचने का भी समय नियत है।</verse>
				<verse number="5">पत्‍थरों को बिखेरने का समय, और पत्‍थरों को बटोरने का समय, गले लगाने का समय और गले से दूर रहने का भी समय होता है।</verse>
				<verse number="6">ढूंढ़ने का समय, और खोने का भी समय, रखने का समय, और फेंकने का भी समय निर्धारित है।</verse>
				<verse number="7">फाड़ने का समय, और सीने का भी समय, चुप रहने का समय, और बोलने का भी समय निश्‍चित है।</verse>
				<verse number="8">प्रेम करने का समय, और घृणा करने का भी समय, युद्ध करने का समय, और शान्‍ति बनाए रखने का भी समय नियत है।</verse>
				<verse number="9">काम करने वाले को अपने परिश्रम से क्‍या लाभ होता है?</verse>
				<verse number="10">मैंने उन कामों को देखा है जो परमेश्‍वर ने मनुष्‍यों को प्रदान किए हैं, ताकि वे उन में जीवन भर व्‍यस्‍त रहें।</verse>
				<verse number="11">वस्‍तुत: परमेश्‍वर ने हर एक काम का समय निश्‍चित किया है, और प्रत्‍येक काम अथवा प्रत्‍येक वस्‍तु अपने नियत समय पर ही सुन्‍दर लगती है। उसने मनुष्‍य के हृदय में अनादि-अनन्‍त काल का ज्ञान भरा है, फिर भी मनुष्‍य यह भेद जान नहीं पाता है कि परमेश्‍वर ने आदि से अन्‍त तक क्‍या कार्य किया है।</verse>
				<verse number="12">अत: मुझे यह अनुभव हुआ कि मनुष्‍य के लिए इससे अच्‍छी और कोई बात नहीं है कि वह जीवन-भर सुख से रहे और आनन्‍द मनाता रहे।</verse>
				<verse number="13">वस्‍तुत: यह परमेश्‍वर का वरदान है कि प्रत्‍येक मनुष्‍य भरपेट खाए-पीए और आनन्‍दपूर्वक परिश्रम करे।</verse>
				<verse number="14">मैं यह जानता हूं कि जो कुछ परमेश्‍वर करता है, वह सदा बना रहेगा; उसमें न कुछ जोड़ा जा सकता है, और न उससे कुछ घटाया जा सकता है। परमेश्‍वर ने यह इसलिए किया है ताकि मनुष्‍य उससे डरे।</verse>
				<verse number="15">जो है, वह हो चुका है, और जो होनेवाला है, वह भी हो चुका है। परमेश्‍वर उसको ढूंढ़ता है, जो हांक दिया गया है।</verse>
				<verse number="16">मैंने सूर्य के नीचे धरती पर यह भी देखा: न्‍याय के स्‍थान पर अन्‍याय हो रहा है, धार्मिकता के स्‍थान पर अधर्म हो रहा है।</verse>
				<verse number="17">मैंने अपने हृदय में कहा, “परमेश्‍वर ने प्रत्‍येक बात और हर एक कार्य का समय निश्‍चित कर रखा है; अत: वह धार्मिक मनुष्‍य और दुर्जन दोनों का न्‍याय करेगा।”</verse>
				<verse number="18">मैंने मानव-सन्‍तान के विषय में यह सोचा: परमेश्‍वर उन्‍हें यह सच्‍चाई सिखाने के लिए परख रहा है कि वे पशु के अतिरिक्‍त कुछ नहीं हैं।</verse>
				<verse number="19">मनुष्‍य और पशु एक ही गति को प्राप्‍त होते हैं। जैसे पशु मरता है वैसे ही मनुष्‍य भी। उन सब में एक ही से प्राण हैं। मनुष्‍य पशु से श्रेष्‍ठ नहीं है। अत: सब व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="20">सब अन्‍त में एक ही स्‍थान में जाते हैं। सब मिट्टी से बने हैं, और मिट्टी में ही मिल जाएंगे।</verse>
				<verse number="21">कौन कह सकता है कि मनुष्‍य के प्राण ऊध्‍र्वलोक में और पशु के प्राण अधोलोक में जाते हैं?</verse>
				<verse number="22">अत: मुझे ज्ञात हुआ कि मनुष्‍य के लिए इससे अधिक अच्‍छी बात और कोई नहीं है कि वह आनन्‍दपूर्वक अपना काम करे, क्‍योंकि काम करना ही उसकी नियति है। कौन व्यक्‍ति किसी की मृत्‍यु के पश्‍चात् उसको वापस लाकर भविष्‍य की बातें दिखा सकता है?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">तब मैंने पुनर्विचार किया कि सूर्य के नीचे धरती पर कितना अत्‍याचार होता है। जिन पर अत्‍याचार होता है, वे आंसू बहाते हैं, पर उनके आंसू पोंछनेवाला कोई नहीं है। अत्‍याचार करनेवालों के पास शक्‍ति थी, किन्‍तु आंसू बहानेवालों के पास उन्‍हें सान्‍त्‍वना देनेवाला भी नहीं था।</verse>
				<verse number="2">अत: मैंने मृत व्यक्‍तियों को उन से श्रेष्‍ठ माना, जो जीवित हैं।</verse>
				<verse number="3">परन्‍तु मृत और जीवित व्यक्‍तियों से श्रेष्‍ठ है वह व्यक्‍ति जिसका जन्‍म नहीं हुआ है, जिसने सुर्य के नीचे धरती पर किए जाने वाले दुष्‍कर्मों को नहीं देखा है।</verse>
				<verse number="4">फिर मैंने देखा कि सब परिश्रम और सारा कार्यकौशल अपने पड़ोसी के प्रति शत्रु-भावना से किया जाता है। अत: यह भी व्‍यर्थ है, यह मानो हवा को पकड़ना है।</verse>
				<verse number="5">मूर्ख हाथ पर हाथ रखकर बैठा रहता है, वह मानो अपना ही मांस खाता है।</verse>
				<verse number="6">मुट्ठी भर मन का चैन दो मुट्ठी परिश्रम से श्रेष्‍ठ है, जो मानो हवा को पकड़ना है।</verse>
				<verse number="7">मैंने सूर्य के नीचे धरती पर पुन: निस्‍सारता को देखा:</verse>
				<verse number="8">यद्यपि मनुष्‍य अकेला है, उसका पुत्र नहीं, भाई नहीं, तथापि वह निरन्‍तर कमाता ही जाता है, उसके परिश्रम का कोई अन्‍त नहीं। उसकी आंखें धन-सम्‍पत्ति से तृप्‍त नहीं होतीं। वह अपने आपसे कभी पूछता नहीं, “मैं यह सब परिश्रम किसके लिए कर रहा हूं, और क्‍यों स्‍वयं को सुख-चैन से वंचित कर रहा हूं?” यह भी व्‍यर्थ है, और एक दु:खद कार्य-व्‍यापार है।</verse>
				<verse number="9">एक से दो अच्‍छे होते हैं, क्‍योंकि उन्‍हें उनके परिश्रम का अच्‍छा फल मिलता है।</verse>
				<verse number="10">यदि उनमें से एक गिरता है तो दूसरा उसको उठा सकता है। शोक उसको जो अकेला है! यदि वह गिर जाए तो उसको कौन उठाएगा?</verse>
				<verse number="11">यदि दो एक साथ लेटें तो वे गर्म रहेंगे। किन्‍तु अकेला व्यक्‍ति अपने को कैसे गर्म कर सकता है?</verse>
				<verse number="12">प्रहार करनेवाला अकेले व्यक्‍ति पर प्रबल हो सकता है, परन्‍तु दो व्यक्‍ति उसका सामना कर सकते हैं। जो रस्‍सी तीन तागों से बटी होती है, वह जल्‍दी नहीं टूटती।</verse>
				<verse number="13">बुद्धिमान युवक गरीब होने पर भी ऐसे बूढ़े और मूर्ख राजा से श्रेष्‍ठ है, जो सलाह नहीं मानता।</verse>
				<verse number="14">फिर चाहे युवक बन्‍दीगृह से सिंहासन पर पहुँचा हो, चाहे वह अपने राज्‍य में गरीब उत्‍पन्न हुआ हो।</verse>
				<verse number="15">मैंने सूर्य के नीचे धरती पर सब जीवों को उस का अनुगमन करते देखा, जो वृद्ध और मूर्ख राजा के स्‍थान पर सिंहासन पर बैठा था।</verse>
				<verse number="16">उसके अनुगामियों कि संख्‍या, जिनका उसने नेतृत्‍व किया, अगणित थी। फिर भी आनेवाली पीढ़ी उससे प्रसन्न नहीं होगी। अत: निस्‍सन्‍देह यह भी व्‍यर्थ है, यह मानो हवा को पकड़ना है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">जब तुम परमेश्‍वर के मन्‍दिर में जाते हो तब अपने आचरण का ध्‍यान रखो। मूर्ख द्वारा चढ़ाई गई बलि की अपेक्षा परमेश्‍वर के मन्‍दिर में आना, और उसका वचन सुनना श्रेष्‍ठ है। क्‍योंकि मूर्ख यह नहीं जानता है कि जो कार्य वह करता है, वह दुष्‍कर्म है।</verse>
				<verse number="2">अपने मुंह से कोई बात जल्‍दी मत निकालो, और न उतावली में अपने हृदय की बात परमेश्‍वर के सम्‍मुख प्रकट करो, क्‍योंकि परमेश्‍वर तो स्‍वर्ग में है, और तुम पृथ्‍वी पर। अत: तुम्‍हारे शब्‍द थोड़े ही हों।</verse>
				<verse number="3">जैसे कार्य की अधिकता के कारण व्यक्‍ति स्‍वप्‍न देखता है, वैसे ही बहुत बकवास से मूर्ख की मूर्खता प्रकट होती है।</verse>
				<verse number="4">जब तुम परमेश्‍वर के लिए मन्नत मानते हो तब उसको पूरा करने में विलम्‍ब मत करना, क्‍योंकि परमेश्‍वर मूर्खों से प्रसन्न नहीं होता। जो मन्नत तुम मानते हो उसे पूरा करो।</verse>
				<verse number="5">मन्नत मान कर उसे पूरा न करने से मन्नत का न मानना ही अच्‍छा है।</verse>
				<verse number="6">तुम अपने मुंह से ऐसे शब्‍द न निकालो जो तुम्‍हें पाप में फंसाएं। स्‍वर्गदूत के सम्‍मुख यह न कहो कि मुझसे भूल हो गयी। अन्‍यथा परमेश्‍वर तुम्‍हारी आवाज सुन कर क्रुद्ध होगा, और वह परिश्रम से किए गए तुम्‍हारे काम को नष्‍ट कर देगा।</verse>
				<verse number="7">जब व्यक्‍ति अधिकाधिक स्‍वप्‍न देखने लगता है, तब उसकी व्‍यर्थ बातें भी बढ़ जाती हैं। किन्‍तु तुम परमेश्‍वर का भय मानना।</verse>
				<verse number="8">यदि तुम किसी प्रदेश में गरीबों पर अत्‍याचार होते देखो, यदि तुम वहाँ न्‍याय और धर्म का गला घोंटा जाता हुआ देखो, तो आश्‍चर्य मत करना; क्‍योंकि एक अधिकारी के ऊपर उससे बड़ा अधिकारी होता है और उससे भी ऊपर उच्‍च अधिकारी होता है।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु ऐसा होते हुए भी देश के लिए यह लाभदायक बात है कि देश की सेवा करने वाला एक राजा हो।</verse>
				<verse number="10">पैसे से प्‍यार करनेवाला पैसे से कभी सन्‍तुष्‍ट नहीं होता; और न ही ऐसा व्यक्‍ति, जिसे धन से प्रेम है, उसके अधिकाधिक लाभ से सन्‍तुष्‍ट होता है। यह भी व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="11">जब सम्‍पत्ति बढ़ती है तब उसको खानेवाले भी बढ़ते हैं। अत: उसके स्‍वामी को उससे क्‍या लाभ? सिर्फ यह कि वह उसे केवल आंखों से देखे!</verse>
				<verse number="12">मजदूर के लिए वरदान है− मीठी नींद, चाहे वह आधा पेट खाए चाहे पेट भर। किन्‍तु धनवान का धन बढ़ने से उसकी आंखों से नींद उड़ जाती है।</verse>
				<verse number="13">मैंने सूर्य के नीचे धरती पर एक दु:खद बुराई देखी: धन का स्‍वामी अपने अनिष्‍ट के लिए धन संग्रह करता है।</verse>
				<verse number="14">यदि उसका धन सट्टेबाजी में उड़ जाता है, और यदि उसके घर में पुत्र जन्‍म लेता है तो उसके हाथ में कुछ नहीं बचता।</verse>
				<verse number="15">जैसा वह अपनी मां की कोख से पैदा हुआ था वैसा ही नंगा लौट जायेगा, वह अपने हाथ में अपने परिश्रम का फल नहीं ले जा सकेगा।</verse>
				<verse number="16">यह दु:खद बुराई है, जैसा वह आया था ठीक वैसा ही यहाँ से लौट जायेगा। उसे अपने परिश्रम से क्‍या लाभ हुआ?</verse>
				<verse number="17">उसने व्‍यर्थ ही परिश्रम किया, उसने अपना सम्‍पूर्ण जीवन अन्‍धकार और दु:ख में, चिन्‍ता और रोग में, असन्‍तोष में व्‍यतीत किया।</verse>
				<verse number="18">देखो, जो भली बात मैंने अनुभव की, और जो उचित भी है, वह यह है: “मनुष्‍य परमेश्‍वर द्वारा दिए गए अपने अल्‍पकाल के जीवन में सूर्य के नीचे धरती पर आनन्‍दपूर्वक परिश्रम करे, खाए और पीए, क्‍योंकि यही उसकी नियति है।”</verse>
				<verse number="19">हर एक मनुष्‍य, जिसे परमेश्‍वर ने धन-सम्‍पत्ति दी है तथा उसको भोगने का सामर्थ्य भी दिया है, वह अपनी नियति को स्‍वीकार करे और आनन्‍दपूर्वक परिश्रम करे। यह परमेश्‍वर का वरदान है।</verse>
				<verse number="20">परमेश्‍वर उसे उसके हृदय के उल्‍लास में ही डुबाए रखता है: इसलिए वह इस बात को बहुत याद नहीं कर पाएगा कि उसका जीवन थोड़े दिन का ही है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">मैंने सूर्य के नीचे धरती पर एक और बुराई देखी, जिसके भार से मनुष्‍य दबा रहता है।</verse>
				<verse number="2">वह बुराई यह है: परमेश्‍वर मनुष्‍य को धन-सम्‍पत्ति और प्रतिष्‍ठा प्रदान करता है, और मनुष्‍य को अपनी इच्‍छा के अनुसार सब कुछ प्राप्‍त हो जाता है। उसे किसी वस्‍तु का अभाव नहीं रहता। परन्‍तु उस मनुष्‍य को परमेश्‍वर धन-सम्‍पत्ति भोगने का सामर्थ्य नहीं देता; बल्‍कि अनजान व्यक्‍ति उसकी धन-सम्‍पत्ति भोगता है। अत: धन-सम्‍पत्ति निस्‍सार है, यह भयानक दु:ख की बात है।</verse>
				<verse number="3">यदि किसी मनुष्‍य के सौ पुत्र उत्‍पन्न होते हैं, और वह लम्‍बी उम्र तक जीवित रहता है, दीर्घ आयु प्राप्‍त करता है, पर यदि वह जीवन के सुखों को भोग न कर पाए, मरने पर अन्‍तिम क्रिया भी उसे न प्राप्‍त हो, तो मैं यह कहूंगा: ऐसे मनुष्‍य से अधूरे माह का जन्‍मा मृत बच्‍चा श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="4">मृत बच्‍चा इस धरती पर व्‍यर्थ ही आता है, और अंधकार में लुप्‍त हो जाता है, अंधकार का परदा उसके नाम को ढक लेता है।</verse>
				<verse number="5">वह सूर्य के प्रकाश को नहीं देख सका, और न उसे जीवन का कुछ अनुभव ही हुआ। फिर भी उसे उस दीर्घायु वाले मनुष्‍य से अधिक विश्राम मिला।</verse>
				<verse number="6">चाहे मनुष्‍य दो हजार वर्ष जीए, किन्‍तु यदि वह जीवन का आनन्‍दपूर्वक भोग नहीं करता तो ऐसी दीर्घायु से क्‍या लाभ? सब मनुष्‍य जीवन के अन्‍त में एक ही स्‍थान को जाते हैं।</verse>
				<verse number="7">मनुष्‍य अपने पेट के लिए ही सब परिश्रम करता है, तो भी उसका पेट कभी नहीं भरता।</verse>
				<verse number="8">अत: बुद्धिमान व्यक्‍ति किस बात में मूर्ख मनुष्‍य से श्रेष्‍ठ हुआ? गरीब मनुष्‍य, जो यह जानता है कि जीवन में कैसा आचरण करना चाहिए, उससे किस बात में श्रेष्‍ठ सिद्ध हुआ?</verse>
				<verse number="9">आंखों से देख लेना मन की चंचल कामनाओं से उत्तम है। अत: पेट के लिए परिश्रम करना भी निस्‍सार है, यह मानो हवा को पकड़ना है।</verse>
				<verse number="10">जो कुछ भी मनुष्‍य हो, उसे उसका नाम आदि में ही दे दिया गया था: मनुष्‍य के विषय में यह प्रकट कर दिया गया था कि वह केवल मिट्टी है। अत: वह अपने से अधिक बलवान व्यक्‍ति से लड़ नहीं सकता।</verse>
				<verse number="11">जीवन के विषय में जितना विचार करो, उतना ही वह निस्‍सार लगता है, तो ऐसे जीवन से मनुष्‍य को क्‍या लाभ?</verse>
				<verse number="12">मनुष्‍य अपना क्षणिक जीवन परछाँई के समान व्‍यतीत करता है; अत: कौन जानता है कि उसके लिए ऐसे जीवन में उत्तम क्‍या है? मनुष्‍य को कौन बता सकता है कि उसकी मृत्‍यु के पश्‍चात् सूर्य के नीचे धरती पर क्‍या होगा?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">नाम की सुगन्‍ध अनमोल इत्र की सुगन्‍ध से श्रेष्‍ठ है। मृत्‍यु का दिन जन्‍म के दिन से उत्तम है।</verse>
				<verse number="2">भोज के उत्‍सव में सम्‍मिलित होने की अपेक्षा मृत्‍यु-शोक से पीड़ित परिवार में जाना अच्‍छा है, क्‍योंकि मृत्‍यु ही सब मनुष्‍यों का अन्‍त है। अत: जीवित व्यक्‍ति गम्‍भीरतापूर्वक अपने अन्‍त पर विचार करेगा।</verse>
				<verse number="3">हास्‍य से श्रेष्‍ठ है विलाप; क्‍योंकि मुख का दु:ख हृदय का सुख है।</verse>
				<verse number="4">बुद्धिमान व्यक्‍ति का हृदय शोक-पीड़ित परिवार में लगा रहता है, किन्‍तु मूर्ख मनुष्‍य का मन आमोद-प्रमोद करनेवाले घर में लगा रहता है।</verse>
				<verse number="5">मूर्खों के मुख से गीत सुनने की अपेक्षा बुद्धिमान की डांट-डपट सुनना अच्‍छा है।</verse>
				<verse number="6">मूर्खों की हंसी वैसी ही होती है जैसी हांडी के नीचे जलते हुए कांटों की चरचराहट। अत: यह भी व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="7">निस्‍सन्‍देह अत्‍याचार की कमाई से बुद्धिमान भी मूर्ख बन जाता है, घूस लेने से बुद्धि नष्‍ट हो जाती है।</verse>
				<verse number="8">कार्य के आरम्‍भ से उसका अन्‍त उत्तम है, अहंकारी पुरुष की अपेक्षा धीरज रखने वाला पुरुष श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="9">तुरन्‍त क्रुद्ध मत हो, क्‍योंकि क्रोध का वास-स्‍थान मूर्ख का हृदय है।</verse>
				<verse number="10">यह मत कहो, कि आज से बीता हुआ कल अच्‍छा था। क्‍योंकि इस प्रकार का प्रश्‍न उठाना, बुद्धिमानी की बात नहीं है।</verse>
				<verse number="11">बुद्धि धन-सम्‍पत्ति के सदृश उत्तम है, जीवित व्यक्‍तियों के लिए बुद्धि लाभदायक है।</verse>
				<verse number="12">बुद्धि का संरक्षण धन के संरक्षण के तुल्‍य है। ज्ञान से यह लाभ है कि वह अपने धारक का जीवन सुरक्षित रखता है।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर के कार्यों पर विचार करो: जिसको परमेश्‍वर ने टेढ़ा बनाया है, उसे कौन सीधा कर सकता है?</verse>
				<verse number="14">सुख के दिनों में आनन्‍द मनाओ, किन्‍तु दु:ख के दिनों में विचार करो, क्‍योंकि परमेश्‍वर ने सुख और दु:ख दोनों को बनाया है, ताकि मनुष्‍य इस बात का भेद न पा सके कि उसकी मृत्‍यु के बाद क्‍या होनेवाला है।</verse>
				<verse number="15">मैंने अपने निस्‍सार जीवन में यह देखा है: धार्मिक मनुष्‍य अपनी धार्मिकता में मरता है, किन्‍तु दुर्जन व्यक्‍ति दुष्‍कर्म करते हुए दीर्घायु प्राप्‍त करता है।</verse>
				<verse number="16">अत: अत्‍यधिक धार्मिक मत बनो, और न अत्‍यधिक बुद्धिमान! अन्‍यथा तुम अपने पैरों पर स्‍वयं कुल्‍हाड़ी मारोगे।</verse>
				<verse number="17">अत्‍यधिक अधार्मिक भी मत बनो, और न मूर्ख। अन्‍यथा तुम समय से पहले ही मर जाओगे।</verse>
				<verse number="18">अच्‍छा यह है कि तुम एक को पकड़े रहो, और दूसरे को भी अपने हाथों से न निकलने दो। जो मनुष्‍य परमेश्‍वर की भक्‍ति करता है, वह इन सब कठिनाइयों से पार हो जाएगा।</verse>
				<verse number="19">बुद्धि ही बुद्धिमान व्यक्‍ति को नगर के दस शासकों से अधिक बल प्रदान करती है।</verse>
				<verse number="20">निश्‍चय ही संसार में कोई ऐसा धार्मिक व्यक्‍ति नहीं है जो सदा भलाई ही करता है, और कभी पाप नहीं करता।</verse>
				<verse number="21">जो बातें मनुष्‍य कहते हैं, उन सब बातों पर कान न लगाना। अन्‍यथा तुम यह बात सुनोगे कि तुम्‍हारा सेवक तुम्‍हें अपशब्‍द कह रहा था।</verse>
				<verse number="22">तुम्‍हारा हृदय जानता है कि स्‍वयं तुमने भी अनेक बार दूसरे व्यक्‍तियों को अपशब्‍द कहे हैं।</verse>
				<verse number="23">यह सब मैंने बुद्धि से परखा है। मैंने सोचा, ‘मैं बुद्धिमान बनूंगा’, किन्‍तु बुद्धि मुझसे दूर ही रही।</verse>
				<verse number="24">जो तत्‍व है, वह बहुत दूर है, गहरा है, और अत्‍यन्‍त गहरा है। उसका भेद कौन पा सकता है?</verse>
				<verse number="25">मैंने यह जानने के लिए मन लगाया कि बुद्धि क्‍या है, सब का सार तत्‍व कहाँ है जिससे मुझे ज्ञात हो जाए कि मूर्खता अधर्म है, मूर्खता पागलपन है।</verse>
				<verse number="26">तब मैंने मृत्‍यु से अधिक कड़ा सत्‍य प्राप्‍त किया: अर्थात् वह स्‍त्री, जिसका हृदय फन्‍दा है, जिसका मन जाल है, जिसके हाथ जंजीर हैं। केवल वही पुरुष उससे बच सकता है, जिससे परमेश्‍वर प्रसन्न रहता है, अन्‍यथा पापी पुरुष उसका शिकार हो जाता है।</verse>
				<verse number="27">सभा-उपदेशक कहता है: देखो, जब मैंने सार तत्‍व निकालने के लिए एक से दूसरी बात जोड़ी, तब मुझे यह तथ्‍य हाथ लगा।</verse>
				<verse number="28">किन्‍तु मैं जिसको ढूंढ़ता रहा, वह मुझे मिला नहीं। हजार पुरुषों में कहीं एक पुरुष मुझे मिला, परन्‍तु उनमें मुझे एक भी स्‍त्री नहीं मिली।</verse>
				<verse number="29">देखो, मैंने केवल यह सच पाया है: परमेश्‍वर ने मनुष्‍य को सीधा-सादा बनाया है, किन्‍तु मनुष्‍य ने स्‍वयं जीवन की अनेक जटिलताएँ ढूँढ़ निकाली हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">बुद्धिमान मनुष्‍य किसके समान है? कौन व्यक्‍ति तत्‍व का अर्थ जानता है? मनुष्‍य की बुद्धि के कारण उस‍का मुख चमकता है, और उसके चेहरे की कठोरता दूर हो जाती है।</verse>
				<verse number="2">राजा की आज्ञा का पालन करो, अपनी पवित्र शपथ के कारण मत भयभीत हो।</verse>
				<verse number="3">उसके सम्‍मुख से चले जाओ; यदि वह किसी बात से अप्रसन्न है तो तुम वहाँ मत ठहरो; क्‍योंकि राजा जैसा चाहता है वैसा करता है।</verse>
				<verse number="4">राजा के शब्‍दों में परम सत्ता होती है। राजा से कौन पूछ सकता है, ‘आप यह क्‍या कर रहे हैं?’</verse>
				<verse number="5">जो व्यक्‍ति राजा की आज्ञा का पालन करता है, उसका अनिष्‍ट नहीं होता। बुद्धिमान मनुष्‍य उपयुक्‍त समय और उपयुक्‍त कार्य-विधि जानता है।</verse>
				<verse number="6">प्रत्‍येक बात का उपयुक्‍त समय और उसकी उपयुक्‍त कार्य-विधि होती है, यद्यपि मनुष्‍य की बुराई उसके लिए बहुत भारी पड़ती है।</verse>
				<verse number="7">मनुष्‍य यह नहीं जानता है कि क्‍या होने वाला है, क्‍योंकि कौन व्यक्‍ति उसे भविष्‍य में घटनेवाली बातें बता सकता है?</verse>
				<verse number="8">ऐसा कौन मनुष्‍य है जिसका वश प्राण पर चले, और वह प्राण के निकलते समय उसको रोक ले? मृत्‍यु के दिन पर मरनेवाले का अधिकार नहीं होता। युद्ध से छुटकारा नहीं मिलता, और न दुर्जन व्यक्‍ति अपनी दुर्जनता के कारण मृत्‍यु से बच सकता है।</verse>
				<verse number="9">जब मैंने सूर्य के नीचे धरती पर होनेवाली बातों पर गम्‍भीरतापूर्वक अपना मन लगाया, तब मैंने यह देखा: जब एक मनुष्‍य दूसरे मनुष्‍य पर प्रभुत्‍व जमाता है तब वह स्‍वयं का अनिष्‍ट करता है।</verse>
				<verse number="10">तब मैंने दुर्जनों को कबर में गाड़े जाते हुए देखा। वे पवित्र स्‍थान में आते जाते थे। नगर में जहाँ उन्‍होंने नाना प्रकार के दुष्‍कर्म किए थे, उनकी प्रशंसा की जाती थी। यह भी व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="11">दुष्‍कर्म के लिए व्यक्‍ति को जल्‍दी दण्‍ड नहीं मिलता, इसलिए मनुष्‍यों का हृदय दुष्‍कर्म करने में लगा रहता है।</verse>
				<verse number="12">यद्यपि पापी मनुष्‍य सौ बार दुष्‍कर्म करता है, और उसे दण्‍ड नहीं मिलता, वह लम्‍बी उम्र तक जीवित रहता है, तथापि मैं यह जानता हूं कि परमेश्‍वर से डरनेवालों का अन्‍त में भला ही होता है। परमेश्‍वर उनका भला करता है, क्‍योंकि वे उससे डरते हैं।</verse>
				<verse number="13">निस्‍सन्‍देह दुर्जन का अन्‍त में भला नहीं होगा, और न वह छाया के सदृश अपनी उम्र लम्‍बी कर सकेगा, क्‍योंकि वह परमेश्‍वर से नहीं डरता है।</verse>
				<verse number="14">एक बात और: यह भी व्‍यर्थ है, और पृथ्‍वी पर होती है। धार्मिक व्यक्‍तियों को दुर्जन मनुष्‍यों के दुष्‍कर्मों का फल भुगतना पड़ता है, और दुर्जन मनुष्‍य धार्मिक व्यक्‍तियों के सत्‍कर्मों का फल प्राप्‍त करते हैं। अत: मैं कहता हूं, यह भी व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="15">इसलिए मैं लोगों को सलाह देता हूं: आनन्‍द मनाओ। सूर्य के नीचे धरती पर मनुष्‍य के लिए खाने-पीने और आनन्‍द मनाने के अतिरिक्‍त और कुछ भी अच्‍छा नहीं है। जो आयु परमेश्‍वर ने उसे इस धरती पर प्रदान की है, उसके परिश्रम में यही आनन्‍द विद्यमान रहेगा।</verse>
				<verse number="16">जब मैंने बुद्धि प्राप्‍त करने के लिए, तथा पृथ्‍वी पर होने वाले कार्य-व्‍यापार को समझने के लिए मन लगाया, और जब मैंने यह जानने का प्रयत्‍न किया कि कैसे मनुष्‍य रात-दिन जागते रहते हैं,</verse>
				<verse number="17">तब मुझे अनुभव हुआ कि परमेश्‍वर का समस्‍त कार्य, जो सूर्य के नीचे इस धरती पर होता है, चाहे मनुष्‍य उसका भेद जानने के लिए कितना ही परिश्रम क्‍यों न करे, वह उसका पता नहीं लगा सकता। यदि कोई बुद्धिमान मनुष्‍य उसको जानने का दावा करे तो भी वह उसका पता नहीं लगा सकता।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">मैंने इन सब बातों को जांचा-परखा और मन से गम्‍भीरतापूर्वक विचार किया। तब मुझे ज्ञात हुआ कि धार्मिक और बुद्धिमान व्यक्‍ति और उनके सत्‍कर्मों का फल परमेश्‍वर के हाथों में है। मनुष्‍य यह नहीं जानते कि परमेश्‍वर उनके कार्य से प्रसन्न है अथवा उसे उनके कार्य से घृणा है। अत: उनके सम्‍मुख सब व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="2">सब की नियति एक ही है: धार्मिक और अधार्मिक, भला और बुरा, शुद्ध और अशुद्ध, बलि चढ़ानेवाला− बलि न चढ़ानेवाला। जो नियति अच्‍छे मनुष्‍य की है वही पापी मनुष्‍य की है। जो अपनी शपथ को पूरा करता है, उसकी नियति वही है, जो अपनी शपथ का उल्‍लंघन करता है।</verse>
				<verse number="3">जो बुराइयाँ सूर्य के नीचे इस धरती पर विद्यमान हैं उनमें से एक यह नियति है: सब मनुष्‍य एक ही गति को प्राप्‍त होते हैं। मनुष्‍यों के हृदय बुराई से भरे हैं। जब तक वे जीवित रहते हैं, उनमें पागलपन समाया रहता है। उसके बाद वे मृतकों में मिल जाते हैं।</verse>
				<verse number="4">जब तक मनुष्‍य जीवित रहता है, उसके हृदय में आशा का दीया टिमटिमाता रहता है, क्‍योंकि जीवित कुत्ता मृत सिंह से श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="5">जो जीवित हैं, वे जानते हैं कि उन्‍हें एक दिन मरना ही होगा, किन्‍तु जो मर चुके हैं, वे क्‍या जानते हैं? उन्‍हें प्रतिफल मिल चुका है। उनकी स्‍मृति मिट चुकी है।</verse>
				<verse number="6">उनका प्रेम, उनकी घृणा, उनकी शत्रुता सब नष्‍ट हो गए। इस धरती के कार्य-व्‍यापार में अब उनका कोई भाग नहीं रहा।</verse>
				<verse number="7">अपने घर जाओ, आनन्‍द से रोटी खाओ, और हृदय की उमंग से अंगूर-रस पीओ, क्‍योंकि जो तुम करते हो, उसको परमेश्‍वर पहले से अपनी स्‍वीकृति दे चुका है।</verse>
				<verse number="8">तुम्‍हारे वस्‍त्र सदा स्‍वच्‍छ रहें, तुम्‍हारे सिर पर सदा तेल लगा रहे।</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर ने सूर्य के नीचे धरती पर निस्‍सार जीवन के जितने भी दिन दिए हैं, उनमें अपनी प्रिय पत्‍नी के साथ जीवन का आनन्‍द भोगो, क्‍योंकि जीवन में यही तुम्‍हारा भाग है। जो परिश्रम तुम धरती पर करते हो उसमें यही तुम्‍हारा हिस्‍सा है।</verse>
				<verse number="10">तुम्‍हारे हाथ में जो भी काम आए, उसको पूरी शक्‍ति से करो, क्‍योंकि अधोलोक में, जहाँ अपनी मृत्‍यु के बाद तुम जाओगे, न काम है, न विचार। वहाँ न ज्ञान है, न बुद्धि।</verse>
				<verse number="11">मैंने पुन: अनुभव किया कि सूर्य के नीचे इस धरती पर तेज दौड़ने वाला धावक नहीं जीतता, और न बलवान योद्धा लड़ाई जीतता है। बुद्धिमान मनुष्‍य को भोजन नहीं मिलता, और न समझदारों को धन-सम्‍पत्ति। विद्वानों पर कोई कृपा नहीं करता। ये सब समय और संयोग के वश में हैं।</verse>
				<verse number="12">मनुष्‍य अपना समय नहीं जानता। जैसे मछली कुटिल जाल में फंस जाती है, जैसे पक्षी फंदे में फंस जाते हैं, वैसे ही मनुष्‍य समय-जाल में फंस जाते हैं। यह जाल अचानक उन पर पड़ता है।</verse>
				<verse number="13">मैंने सूर्य के नीचे धरती पर बुद्धि का एक उदाहरण देखा। यह मुझे बड़ा महत्‍वपूर्ण लगा।</verse>
				<verse number="14">एक छोटा-सा नगर था। उसमें गिने-चुने लोग रहते थे। एक दिन उस पर किसी बड़े राजा ने आक्रमण कर दिया, और उसको घेर लिया। उसके चारों ओर बड़ी मोर्चाबन्‍दी कर दी।</verse>
				<verse number="15">उस छोटे-से नगर में एक गरीब, पर बुद्धिमान मनुष्‍य था। उसने अपनी बुद्धि से उस नगर को बचाया। फिर भी उस गरीब को सब लोग भूल गए।</verse>
				<verse number="16">यद्यपि गरीब आदमी की बुद्धि का किसी ने सम्‍मान नहीं किया, उसकी बातों पर ध्‍यान नहीं दिया तो भी मैं कहता हूं: बल से बुद्धि श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="17">बुद्धिमान मनुष्‍य के शान्‍ति से सुने हुए शब्‍द मूर्खों के मध्‍य शासक द्वारा चिल्‍लाकर कहे गए शब्‍दों से श्रेष्‍ठ हैं।</verse>
				<verse number="18">युद्ध के शस्‍त्रों से बुद्धि उत्तम है, किन्‍तु एक दुर्जन अनेक भले कार्यों को नष्‍ट कर देता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">मृत मक्खियाँ गंधी की सुगंध को दुर्गंध में बदल देती हैं, इसी प्रकार थोड़ी-सी मूर्खता बुद्धि और प्रतिष्‍ठा पर पानी फेर देती है।</verse>
				<verse number="2">बुद्धिमान का हृदय उसे उचित मार्ग की ओर उन्‍मुख करता है, किन्‍तु मूर्ख का मन बुराई की ओर उसे प्रेरित करता है।</verse>
				<verse number="3">जब मूर्ख मार्ग पर चलता है तब भी उसे समझ नहीं सूझती। वह सब राहगीरों से कहता है, ‘तुम मूर्ख हो।’</verse>
				<verse number="4">यदि शासक तुमसे नाराज हो तो तुम अपना स्‍थान मत छोड़ो। क्‍योंकि धैर्य गंभीर अपराध भी सुधार देता है।</verse>
				<verse number="5">मैंने सूर्य के नीचे धरती पर एक बुराई देखी। इस बुराई का जिम्‍मेदार शासक है।</verse>
				<verse number="6">मूर्ख ऊंचे स्‍थानों पर बैठाए जाते हैं, और धनी निम्‍न स्‍थानों में।</verse>
				<verse number="7">मैंने गुलामों को घोड़ों पर जाते देखा है, जब कि शासक गुलामों की तरह पैदल चल रहे थे।</verse>
				<verse number="8">जो दूसरे व्यक्‍ति के लिए गड्ढा खोदता है, वह स्‍वयं उसमें गिरेगा। जो चोरी के लिए दीवार में सेंध लगाता है, उसको सांप डसेगा।</verse>
				<verse number="9">जो सीमा के पत्‍थरों को हटाता है, उसको पत्‍थरों से चोट लगेगी। जो सीमा के लट्ठों को चीरता है, उसे उनसे खतरा रहेगा।</verse>
				<verse number="10">यदि कुल्‍हाड़ी थोथी हो, और मनुष्‍य उसकी धार पैनी न करे, तो उसको प्रयुक्‍त करने में अधिक बल लगाना पड़ेगा। किन्‍तु बुद्धि सफलता की कुंजी है।</verse>
				<verse number="11">यदि मन्‍त्र से पहले सर्प डस ले, तो मन्‍त्र फूंकनेवाले से क्‍या लाभ?</verse>
				<verse number="12">बुद्धिमान मनुष्‍य के मुख के शब्‍द उसके लिए दूसरों की कृपा के साधन हैं। किन्‍तु मूर्ख मनुष्‍य के ओंठ उसके विनाश के कारण हैं।</verse>
				<verse number="13">मूर्ख के मुख से निकले शब्‍द आदि से अन्‍त तक मूर्खता से पूर्ण होते हैं: उसकी बात का अन्‍त दुष्‍टतापूर्ण पागलपन होता है।</verse>
				<verse number="14">मूर्ख मनुष्‍य एक बात की दो बातें बनाता है, यद्यपि कोई नहीं जानता है कि भविष्‍य में क्‍या होनेवाला है; उसे कौन बता सकता है कि उसकी मृत्‍यु के बाद क्‍या होगा।</verse>
				<verse number="15">मूर्ख का परिश्रम उसे थकाता है, इतना कि उसे वापसी के लिए शहर का रास्‍ता भी नहीं सूझता है।</verse>
				<verse number="16">ओ देश! धिक्‍कार है तुझे, यदि तेरा राजा अनुभव-हीन युवक है; और यदि तेरे सामन्‍त प्रात: से ही खाने-पीने में जुट जाते हैं।</verse>
				<verse number="17">ओ देश, धन्‍य है तू, यदि तेरा राजा कुलीन वंशज है, और यदि तेरे सामन्‍त निर्धारित समय पर खाते-पीते हैं, बल प्राप्‍त करने के लिए, न कि मतवालेपन के लिए।</verse>
				<verse number="18">आलस्‍य के कारण छत गिर जाती है, सुस्‍ती से घर चूने लगता है।</verse>
				<verse number="19">भोज आमोद-प्रमोद के लिए किया जाता है, अंगूर-पान से जीवन आनन्‍दित होता है। रुपये से सब कुछ प्राप्‍त हो सकता है।</verse>
				<verse number="20">अपने मन में भी राजा को अपशब्‍द न कहो, और न अपने शयन-कक्ष में धनवान को बुरे शब्‍द कहना। आकाश का पक्षी तेरे शब्‍द ले जाएगा, उड़नेवाला जीव-जन्‍तु खबर कर देगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">नेकी कर और दरिया में डाल, अनेक दिनों के पश्‍चात् भी तू प्रतिफल प्राप्‍त कर सकता है।</verse>
				<verse number="2">सात, नहीं आठ व्यक्‍तियों को भाग दो, क्‍योंकि तू नहीं जानता, कि इस पृथ्‍वी में कब तुझपर विपत्ति आ पड़े।</verse>
				<verse number="3">यदि बादल जल से भरे हैं, तो वे स्‍वत: भूमि पर बरसेंगे। चाहे वृक्ष दक्षिण की ओर गिरे, चाहे वह उत्तर की ओर गिरे, वह जिस स्‍थान पर गिरा है, वह वहीं पड़ा रहेगा।</verse>
				<verse number="4">जो किसान वायु को ताकता है, वह बीज बो नहीं सकता, जो बादल का ही विचार करता है, वह फसल काट नहीं सकता।</verse>
				<verse number="5">जैसा तुम नहीं जानते हो कि गर्भवती के पेट के शिशु में प्राण कैसे पड़ जाता है, वैसे ही तुम परमेश्‍वर के कार्यों को नहीं समझ सकते, जो सबको बनाता है।</verse>
				<verse number="6">प्रात: काल से अपना बीज बोना आरम्‍भ करो, और सन्‍धया समय भी अपना हाथ मत रोको, और काम करते रहो, क्‍योंकि तुम नहीं जानते हो कि तुम्‍हें किस काम में सफलता मिलेगी− इस काम में अथवा उस काम में, या दोनों में।</verse>
				<verse number="7">सूर्य का प्रकाश प्रिय लगता है, धूप आंखों को सुख पहुँचाती है।</verse>
				<verse number="8">यदि मनुष्‍य अनेक वर्षों तक जीवित रहता है तो उसे चाहिए कि वह अपनी आयु के सब वर्षों में जीवन का आनन्‍द ले, किन्‍तु वह स्‍मरण रखे कि अन्‍धकार के दिन भी कम नहीं होंगे। अत: जो कुछ होता है, वह व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="9">ओ जवान, अपनी जवानी भर आनन्‍द मना, अपनी जवानी के दिनों में अपना हृदय आनन्‍द से भर ले। जिस मार्ग पर तेरा दिल तुझे ले जाए, जो मार्ग तेरी आंखों में उचित लगे, उस पर चल। किन्‍तु यह बात जान ले, तेरे सब कामों के विषय में स्‍पष्‍टीकरण के लिए परमेश्‍वर तुझे कटघरे में खड़ा करेगा।</verse>
				<verse number="10">ओ तरुण! अपने हृदय से परेशानी को निकाल दे, शरीर में दर्द न होने दे; क्‍योंकि तेरी तरुणाई, जीवन की यह उषा, व्‍यर्थ है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">अपनी जवानी के दिनों में अपने सृष्‍टिकर्ता परमेश्‍वर को स्‍मरण रख, अन्‍यथा इन दिनों के बाद वे दिन और वर्ष आएंगे जब तू यह कहेगा, ‘अब जीवन में मुझे आनन्‍द नहीं मिलता।’</verse>
				<verse number="2">उन दिनों में तेरे लिए सूर्य और प्रकाश, चन्‍द्रमा और तारे अन्‍धकारमय हो जाएंगे। जल भरे बादल भूमि पर वर्षा कर लौट जाएंगे।</verse>
				<verse number="3">उन दिनों में तेरी रक्षा करने वाले हाथ कांपने लगेंगे, बलिष्‍ठ पैर भी झुक जाएंगे। संख्‍या में कम होने के कारण दांत भोजन चबाना छोड़ देंगे। झरोखे से झांकनेवाली आंखें धुंधली पड़ जाएंगी।</verse>
				<verse number="4">सड़क की ओर खुलनेवाले दोनों कान बन्‍द हो जाएंगे। चक्‍की पीसने की आवाज धीमी पड़ जाएगी। तू चिड़िया के चहचहाने से भी नींद से उठ जाएगा। तेरे सब स्‍वर धीमे पड़ जाएंगे।</verse>
				<verse number="5">थोड़ी-सी ऊंचाई चढ़ने में तुझे डर लगेगा। गली-कूचों से तू आतंकित होगा। बादाम के वृक्ष में पंखुड़ियाँ खिलेंगी। टिड्ड़ी भी रेंगकर चलने लगेगी। पर तेरी अभिलाषाएँ मर जाएंगी, और तू अपने शाश्‍वत निवास स्‍थान को प्रस्‍थान करेगा। भाड़े के रोने-पीटनेवाले लोग गली-कूचों को घेर लेंगे।</verse>
				<verse number="6">चांदी का तार कट जाएगा, सोने का प्‍याला टूट जाएगा। झरने पर घड़ा फूट जाएगा, कुएं के पास रहँट टूट जाएगा।</verse>
				<verse number="7">तब मिट्टी मिट्टी में मिल जाएगी, और आत्‍मा परमेश्‍वर के पास लौट जाएगी, जिसने उसको प्रदान किया था।</verse>
				<verse number="8">सभा-उपदेशक यह कहता है: सब व्‍यर्थ है, सब निस्‍सार है। निस्‍सन्‍देह सब कुछ व्‍यर्थ है!</verse>
				<verse number="9">सभा-उपदेशक बुद्धिमान तो था, इसके अतिरिक्‍त वह जनता को ज्ञान की बातें सिखाता रहा। उसने सूिक्‍तयों को शोध कर और परखकर क्रम से अत्‍यन्‍त सावधानीपूर्वक संकलित किया।</verse>
				<verse number="10">उपदेशक ने मनोहर शब्‍द ढूंढ़े और सच्‍चाई की शिक्षा देनेवाले वचन लिखे।</verse>
				<verse number="11">बुद्धिमान व्यक्‍ति के कथन अंकुश की तरह होते हैं। सभा के मुखियों के द्वारा दिए गए ये संकलित कथन, मजबूती से ठोंकी गई खूंटियों के समान हैं, क्‍योंकि इनका दाता एकमात्र ‘चरवाहा’ है।</verse>
				<verse number="12">प्रिय शिष्‍य, इनके अतिरिक्‍त अन्‍य शिक्षाओं से सावधान रहना। अनेक पुस्‍तकों के रचना-कार्य का अन्‍त नहीं होता। अत्‍यधिक अध्‍ययन से शरीर थक जाता है।</verse>
				<verse number="13">जो कुछ तुमने सुना, उसका सार यह है: तुम परमेश्‍वर पर श्रद्धा रखो, और उसकी आज्ञाओं का पालन करो; क्‍योंकि मनुष्‍य का सम्‍पूर्ण धर्म यही है।</verse>
				<verse number="14">परमेश्‍वर मनुष्‍य के प्रत्‍येक कर्म को, उसकी सब गुप्‍त बातों को, चाहे वे भली हों या बुरी, न्‍याय के समय प्रस्‍तुत करेगा।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="22">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">राजा सुलेमान द्वारा रचित “श्रेष्‍ठ गीत” ।</verse>
				<verse number="2">‘काश! तुम अपने ओंठों से मुझे चूमते; तुम्‍हारा अधर अंगूर-रस से अधिक मधुर है।</verse>
				<verse number="3">तुम भिन्न-भिन्न इत्र लगाए हो, उनकी महक कितनी तेज है। तुम्‍हारा नाम मानो उण्‍डेला हुआ इत्र है, इसलिए कन्‍याएँ तुमसे प्रेम करती हैं।</verse>
				<verse number="4">मैंने कहा, “मुझे अपनी अनुचरी बना लो, आओ, हम शीघ्रता करें।” महाराज मुझे अपने कक्ष में ले गए और बोले, “हम तुममें उल्‍लसित और आनन्‍दित होंगे, हम अंगूर-रस से अधिक तुम्‍हारे प्रेम की प्रशंसा करेंगे।” कन्‍याएँ उचित ही तुमसे प्रेम करती हैं।</verse>
				<verse number="5">ओ यरूशलेम की कन्‍याओ! मैं केदार-वंशियों के तम्‍बुओं के सदृश काली हूं, पर राजा सुलेमान के भव्‍य परदों के सदृश सुन्‍दर हूं।</verse>
				<verse number="6">मुझे टेढ़ी नजर से मत देखो, कि मैं रंग की सांवली हूं, कि मैं धूप की झुलसी हूं। मेरे सहोदर भाई मुझसे नाराज थे, उन्‍होंने मुझे अंगूर-उद्यानों की रखवाली पर लगाया। पर मैं स्‍वयं अपने अंगूर-उद्यान की रखवाली न कर सकी!</verse>
				<verse number="7">ओ मेरे प्राण-प्रिय! मुझे यह बताओ, तुम अपनी भेड़-बकरियाँ कहां चराते हो, दोपहर में उन्‍हें आराम कहाँ कराते हो? मैं तुम्‍हारे साथियों के रेवड़ के आस-पास घूंघट काढ़े हुए क्‍यों भटकती फिरूं?’</verse>
				<verse number="8">‘ओ महासुन्‍दरी! यदि तुझे अपने प्राण-प्रिय का पता नहीं मालूम, तो भेड़ों के पद-चिह्‍नों का अनुसरण कर, चरवाहों के तम्‍बुओं के पास अपनी बकरियों के बच्‍चे चरा।’</verse>
				<verse number="9">‘ओ मेरी प्रियतमा! मैं तेरी उपमा, राजा फरओ के रथ की घोड़ी से देता हूं।</verse>
				<verse number="10">गहने से जड़े तेरे गाल कितने सुन्‍दर लग रहे हैं। तेरी गरदन में मूंगे के हार लटक रहे हैं।</verse>
				<verse number="11">हम तेरे लिए चांदी के फूलदार, सोने के आभूषण बनाएंगे।’</verse>
				<verse number="12">‘जब महाराज अपने दीवान पर बैठे थे, मेरी जटामासी अपनी सुगन्‍ध बिखेर रही थी।</verse>
				<verse number="13">मेरा प्रियतम मेरे लिए लोबान की थैली है, जो मेरे उरोजों के बीच लटकती रहती है।</verse>
				<verse number="14">मेरा प्रियतम मेरे लिए एनगेदी के अंगूर-उद्यान में लहकती मेहँदी के फूलों के गुच्‍छों के समान है।’</verse>
				<verse number="15">‘ओ मेरी प्रियतमा, तू खूबसूरत है। तू कितनी सुन्‍दर है! कपोतियों की तरह तेरी आंखें हैं।’</verse>
				<verse number="16">‘ओ प्रियतम, तुम सुन्‍दर हो, तुम प्रियदर्शी हो। हमारा दीवान हरा है,</verse>
				<verse number="17">हमारे महलों के शहतीर देवदार के हैं, हमारी छत की कड़ियाँ सनोवर की हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">‘मैं शारोन की कुमकुम हूं, मैं घाटियों का सोसन फूल हूं।’</verse>
				<verse number="2">‘जैसे झाड़-झंखाड़ों में सोसन खिलता है, वैसे ही मेरी प्रियतमा कन्‍याओं के मध्‍य सुशोभित है।’</verse>
				<verse number="3">‘जैसे वन-वृक्षों में सेब, वैसे ही मेरा प्रिय युवकों में है। मैं उसकी छाया में हर्षित होकर बैठ गई, उसके प्रेम-फल का स्‍वाद कितना मीठा है।</verse>
				<verse number="4">‘वह मुझे मयखाने में ले गया, उसके प्रेम की ध्‍वजा मुझपर फहरा उठी।</verse>
				<verse number="5">सखियो! तुम किशमिश खिलाकर मुझे बल दो, सेब खिलाकर मुझे तरोताजा करो, क्‍योंकि मैं प्रेम-ज्‍वर से पीड़ित हूं।</verse>
				<verse number="6">काश! उसका बायाँ हाथ मेरे सिर के नीचे रहता, और वह अपने दाहिने हाथ से मेरा आलिंगन करता।</verse>
				<verse number="7">ओ यरूशलेम की कन्‍याओ! मैं वन-प्रदेश की हरिणियों और मृगियों की तुम्‍हें शपथ देती हूं: जब तक प्रेम स्‍वत: न जाग उठे, तुम उसे न उकसाना, तुम उसे न जगाना।</verse>
				<verse number="8">‘सुनो! मेरे प्रियतम की आवाज। देखो, वह पहाड़ों पर कूदता, पहाड़ियों को फांदता आ रहा है!</verse>
				<verse number="9">मेरा प्रियतम मृग की तरह है, वह तरुण हरिण है। देखो, वह हमारी दीवार के पीछे खड़ा है, वह खिड़कियों की ओर ताक रहा है, वह झंझरी से झांक रहा है।</verse>
				<verse number="10">मेरा प्रियतम मुझसे कह रहा है: “ओ मेरी प्रियतमा, मेरी प्रियदर्शिनी, उठकर चली आ।</verse>
				<verse number="11">देख, शरद ऋतु बीत गई, वर्षा भी बरस कर जा चुकी,</verse>
				<verse number="12">धरती पर फूल खिलने लगे। गीत गाने का समय आ गया। हमारे देश में पण्‍डुक का स्‍वर सुनाई देने लगा।</verse>
				<verse number="13">अंजीर फल पकने लगे हैं, अंगूर लताएँ फूल रही हैं, वे सुगन्‍ध बिखेर रही हैं। ओ मेरी प्रियतमा, मेरी प्रियदर्शिनी, उठकर चली आ।</verse>
				<verse number="14">ओ मेरी कपोती। चट्टानों की खोहों में पहाड़ों की गुप्‍त दरारों में मुझे तेरे रूप के दर्शन करने दे, मुझे तेरी आवाज सुनने दे। क्‍योंकि तेरा मुख सुन्‍दर है, तेरी आवाज मधुर है।”</verse>
				<verse number="15">‘इन लोमड़ियों को, इन छोटी-छोटी लोमड़ियों को, हमारे लिए पकड़ लो, ये अंगूर-उद्यानों को नाश करती हैं, हमारे अंगूर-उद्यानों में फूल आ गए हैं।</verse>
				<verse number="16">‘मैं अपने प्रियतम की हूं, और वह मेरा है। वह सोसन पुष्‍पों के मध्‍य अपनी भेड़-बकरियां चराता है।</verse>
				<verse number="17">सन्‍ध्‍या पवन बहने से पूर्व छाया लम्‍बी होकर उसके लोप होने के पूर्व, ओ मेरे प्रियतम, मृग की तरह ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों पर तरुण हरिण के सदृश लौट आना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">‘रात के समय मैं पलंग पर लेटी थी, उस समय मैंने अपने प्राण-प्रिय को पाना चाहा; मैं उसे ढूंढ़ने लगी, पर वह मुझे न मिला। मैंने उसको पुकारा, किन्‍तु उसने उत्तर नहीं दिया।</verse>
				<verse number="2">अब मैं पलंग से उठकर शहर में, गलियों, चौराहों में घूम-घूम कर अपने प्राणप्रिय को ढूंढूंगी।</verse>
				<verse number="3">मुझे पहरेदार मिले; वे शहर में घूम-घूम कर पहरा दे रहे थे। मैंने उनसे पूछा, “क्‍या तुमने मेरे प्राण-प्रिय को देखा है?”</verse>
				<verse number="4">मैं उनके पास से गुजरी ही थी, कि मुझे अपना प्राणप्रिय मिल गया। मैंने उसको पकड़ लिया; जब तक मैं उसे अपनी मां के घर में, अपनी जननी के कक्ष में न ले आई, मैंने उसको जाने न दिया।</verse>
				<verse number="5">‘ओ यरूशलेम की कन्‍याओ! मैं वन-प्रदेश की हरिणियों और मृगियों की तुम्‍हें शपथ देती हूं: जब तक प्रेम स्‍वत: न जाग उठे, तुम उसे न उकसाना, तुम उसे न जगाना।</verse>
				<verse number="6">‘गन्‍धरस और लोबान से सुगन्‍धित, गन्‍धी के सब प्रकार के मसालों का लेप लगाये, धुएं के खम्‍भे-सा यह कौन निर्जन प्रदेश से आ रहा है?</verse>
				<verse number="7">अरे, यह तो राजा सुलेमान की पालकी है। इस्राएली सेना के चुनिन्‍दे साठ योद्धा उसके साथ-साथ चल रहे हैं।</verse>
				<verse number="8">वे सब तलवार बांधे हुए हैं, वे युद्ध-विद्या में निपुण हैं। रात के खतरे से सतर्क रहने के लिए प्रत्‍येक योद्धा अपनी जांघ पर तलवार लटकाए रहता है।</verse>
				<verse number="9">राजा सुलेमान ने लबानोन प्रदेश के देवदार की लकड़ी से एक पालकी बनवाई है।</verse>
				<verse number="10">उसने उसके पाये चांदी के, और उसका सिरहाना सोने का बनवाया है। पालकी की गद्दी बैंजनी वस्‍त्र से मढ़ी है, उसका भीतरी भाग चर्म-पट्टियों से सजा है।</verse>
				<verse number="11">‘ओ यरूशलेम की कन्‍याओ, अपने-अपने घर से बाहर निकलो। ओ सियोन की पुत्रियो, बाहर आकर राजा सुलेमान को देखो। वह उस मुकुट को पहिने हुए है, जो उसकी माता ने उसके विवाह के दिन उसके हृदय के आनन्‍द-दिवस पर उसको पहिनाया था।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">‘ओ मेरी प्रियतमा, तू सुन्‍दर है, सचमुच तू सुन्‍दर है। नकाब के भीतर तेरी आंखें कपोत की तरह दिखाई देती हैं, तेरे केश गिलआद प्रदेश की ढाल से नीचे उतर रही बकरियों के झुण्‍ड के सदृश लगते हैं।</verse>
				<verse number="2">तेरे दांत ऊन कतरी भेड़ों के झुण्‍ड के समान हैं, जो नहाने के बाद पानी से बाहर आई हैं, जिनके जुड़वा बच्‍चे हैं। उनमें से किसी का जोड़ा नहीं मरा है।</verse>
				<verse number="3">तेरे ओंठ मानो गुलाबी डोरी हैं। तेरा चेहरा अजब आकर्षक है। तेरे गाल नकाब के पीछे अनार की फांक के सदृश हैं।</verse>
				<verse number="4">तेरी गरदन दाऊद की मीनार जैसी लम्‍बी है, जो शस्‍त्रागार के लिए बनी है, जिसमें हजार ढालें टंगी हैं; ये योद्धाओं की ढालें हैं।</verse>
				<verse number="5">तेरे दो उरोज मानो दो मृग शावक हैं, मानो सोसन पुष्‍पों के मध्‍य चरते हुए मृग के दो जुड़वा बच्‍चे हैं।</verse>
				<verse number="6">‘सन्‍ध्‍या पवन बहने से पूर्व छाया ढलने तक मैं गन्‍धरस के पहाड़ पर लोबान की पहाड़ी पर भाग जाऊंगा।</verse>
				<verse number="7">‘ओ मेरी प्रियतमा! तेरा हर अंग सांचे में ढला है, तू निष्‍कलंक सुन्‍दरी है।</verse>
				<verse number="8">ओ वधू, मेरे साथ लबानोन से, लबानोन पहाड़ से भाग चल। अमाना शिखर से शनीर और हेर्मोन की चोटी से, सिंहों की मांदों से, तेंदुओं के पहाड़ों से भाग चल।</verse>
				<verse number="9">‘ओ मेरी संगिनी, ओ मेरी दुलहन, तूने एक नजर में ही अपने कण्‍ठहार के एक ही हीरे से मेरा हृदय मोह लिया है।</verse>
				<verse number="10">ओ मेरी संगिनी, ओ मेरी दुलहन! तेरा प्‍यार कितना मीठा है, अंगूर से अधिक मधुर तेरा प्‍यार है।</verse>
				<verse number="11">ओ मेरी वधू, तेरे ओंठों से मधु टपकता है, तेरी जीभ के नीचे शहद और दूध की मिठास है। तेरे वस्‍त्रों की सुगन्‍ध मानो लबानोन की सुगन्‍ध है।</verse>
				<verse number="12">मेरी दुलहन उस वाटिका के सदृश है जिसका प्रवेश-द्वार बन्‍द है। वह प्रवेश-निषिद्ध उद्यान है! वह मुहरबन्‍द झरना है!</verse>
				<verse number="13">उस अनार उद्यान के सदृश तेरे कुंज हैं जो सर्वोत्तम फलों से लदा है, जिसमें मेहँदी और जटामासी,</verse>
				<verse number="14">जटामासी और केसर, लोबान, मुश्‍क और दालचीनी, तथा सब मुख्‍य मसालों के वृक्ष हैं।</verse>
				<verse number="15">तू उद्यान का झरना है, जीवनदायक जल का कुआं। तू लबानोन से निकली हुई जल-धारा है।’</verse>
				<verse number="16">‘ओ उत्तरी पवन, जाग, ओ दक्षिणी पवन, आ। मेरे उद्यान में बहो, जिससे उसकी सुगन्‍ध दूर-दूर तक फैल जाए। तब मेरा प्रियतम, अपने उद्यान में आए, और उसके मधुर फल खाए।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">‘ओ मेरी संगिनी, ओ मेरी दुलहन! मैं अपने उद्यान में आया हूं। मैंने अपना गन्‍धरस और बलसान चुन लिया। मैंने मधु छत्ते से टपकता मधु खाया। मैंने दूध के साथ अंगूर-रस पिया।’ ओ प्रेमियो, छककर पियो।’</verse>
				<verse number="2">‘मैं सोई हुई थी, पर मेरा मन जाग रहा था। सुनो, मेरा प्रियतम द्वार खटखटा रहा है: “ओ मेरी संगिनी, मेरी प्रियतमा, मेरी कपोती, मेरी निष्‍कलंक सुन्‍दरी! मेरे लिए द्वार खोल! मेरा सिर ओस से भीग गया है। मेरी लटें रात में टपकती बूंदों से तर हैं।”</verse>
				<verse number="3">मैं अपनी साड़ी उतार चुकी हूं, अब उसे मैं फिर कैसे पहनूं? मैं अपने पैर धो चुकी हूं, मैं उन्‍हें कैसे भूमि पर रखकर मैला करूं?</verse>
				<verse number="4">मेरे प्रियतम ने अपना हाथ दराज में डाला, मेरा हृदय भीतर ही भीतर धड़कने लगा।</verse>
				<verse number="5">मैं अपने प्रियतम के लिए द्वार खोलने के लिए उठी। मेरे हाथों से गन्‍धरस टपक रहा था, किल्‍ली के मूंठों पर मेरी अंगुलियों से तरल गन्‍धरस टपक रहा था।</verse>
				<verse number="6">मैं अपने प्रियतन के लिए द्वार खोल ही रही थी कि मेरा प्रियतम मुड़कर चला गया। जब उसने मुझे पुकारा तब मैं सुध-बुध खो बैठी थी। मैंने उसको पुकारा, परन्‍तु उसने उत्तर नहीं दिया।</verse>
				<verse number="7">मैं पहरेदारों के हाथ में पड़ गई। वे नगर में घूम-घूमकर पहरा दे रहे थे। उन्‍होंने मुझे घायल कर दिया। शहरपनाह के पहरेदारों ने मेरी चुनरी छीनकर मुझे नग्‍न कर दिया।</verse>
				<verse number="8">‘ओ यरूशलेम की कन्‍याओ! मैं तुम्‍हें शपथ देती हूं! अगर तुम्‍हें मेरा प्रियतम मिले तो तुम उसे यह अवश्‍य बताना कि मैं प्रेम-ज्‍वर से पीड़ित हूं।’</verse>
				<verse number="9">‘ओ परम सुन्‍दरी, तेरा प्रियतम अन्‍य प्रेमियों से किस बात में श्रेष्‍ठ है, उसमें क्‍या विशेषता है कि तू हमें शपथ देती है?’</verse>
				<verse number="10">‘मेरे प्रियतम में तेज है, उसमें लालिमा है। वह हजारों में एक है।</verse>
				<verse number="11">उसका ललाट चोखा सोने का-सा है, उसकी लहलहाती हुई लटें, कौओं की तरह काली हैं।</verse>
				<verse number="12">उसकी आंखें झरने तट पर पंिक्‍तबद्ध बैठी, दूध की धुली कपोतियों के सदृश हैं।।</verse>
				<verse number="13">उसके ओंठ मानो सोसन पुष्‍प हैं जिनसे तरल गन्‍धरस टपकता है। उसके गाल बलसान की क्‍यारियां हैं जो सुगन्‍ध बिखेरती हैं।</verse>
				<verse number="14">उसकी भुजाएँ फिरोजा जड़ी हुई सोने की छड़ों के समान हैं। उसका शरीर मानो हाथीदांत का बना है और उसमें नील मणियाँ जड़ी गई हैं।</verse>
				<verse number="15">उसके पैर संगमर्मर के खम्‍भे हैं, जो शुद्ध सोने पर बैठाए गए हैं। उसका रूप लबानोन के सदृश है, सर्वोत्तम देवदार वृक्ष के सदृश वह आकर्षक है।</verse>
				<verse number="16">उसका कण्‍ठ अत्‍यन्‍त मधुर है, वह हर दृष्‍टि से सुन्‍दर है। ओ यरूशलेम की कन्‍याओ, यह मेरा प्रियतम है, यही मेरा मित्र है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">‘ओ परम सुन्‍दरी, तेरा प्रियतम कहाँ चला गया? तेरा प्रियतम किस दिशा में गया? बता, जिससे हम तेरे साथ उसको ढूंढ़ें।’</verse>
				<verse number="2">‘मेरा प्रियतम अपने उद्यानों में अपनी भेड़-बकरियाँ चराने के लिए सोसन पुष्‍प चुनने के लिए अपने उद्यान में गया है, वह बलसान की क्‍यारियों में गया है।</verse>
				<verse number="3">मैं अपने प्रियतम की हूं, और वह मेरा है, जो सोसन पुष्‍प के मैदान में अपनी भेड़-बकरियाँ चराता है।’</verse>
				<verse number="4">‘ओ मेरी प्रियतमा, तू तिर्सा नगरी की तरह सुन्‍दर, यरूशलेम के सदृश रूपवती है। पताका फहराती हुई सेना के समान तू प्रेम में आक्रमणकारी है।</verse>
				<verse number="5">तू मेरी ओर से अपनी आंखें फेर ले, क्‍योंकि मैं उनसे घबराता हूं। तेरे केश गिलआद प्रदेश की ढाल से नीचे उतर रही बकरियों के झुण्‍ड के सदृश लगते हैं।</verse>
				<verse number="6">तेरे दांत उन भेड़ों के समान हैं जो नहाकर पानी से बाहर आई हैं, जिनके जुड़वा बच्‍चे हैं। उनमें से किसी का जोड़ा नहीं मरा है।</verse>
				<verse number="7">तेरे गाल नकाब के पीछे अनार की फांक के सदृश हैं।</verse>
				<verse number="8">हरम में चाहे साठ रानियाँ और अस्‍सी उप-पत्‍नियाँ हों, तथा अगणित कन्‍याएँ,</verse>
				<verse number="9">तोभी मेरी कपोती, मेरी सर्वांग सुन्‍दरी, तू अद्वितीय है। तू अपनी मां की दुलारी, अपनी जननी की निष्‍कलंक कन्‍या है। सभी कन्‍याओं ने, रानियों और उप-पत्‍नियों ने भी तुझे देखकर धन्‍य कहा; उन्‍होंने तेरे रूप की प्रशंसा की:</verse>
				<verse number="10">“यह उषा के सदृश दिखनेवाली कन्‍या कौन है? यह मानो दूज का चन्‍द्रमा है, सूर्य की तरह आलोकमयी है। पताका फहराती हुई सेना के सदृश प्रेम में आक्रमण करनेवाली यह कौन है?” ’</verse>
				<verse number="11">‘मैं घाटी में फूल देखने के उद्देश्‍य से, यह देखने के लिए कि अंगूर-लताएँ फूली हैं कि नहीं, अनारों के फूल खिले हैं कि नहीं, मैं अखरोट उद्यान में गई।</verse>
				<verse number="12">मैं संभल भी न पायी थी, कि मेरी कल्‍पना ने मुझे अपने राजकुमार के रथ पर चढ़ा दिया।’</verse>
				<verse number="13">‘ओ सुलेमानिन! लौट आ, लौट आ, ताकि हम तुझे निहारें। लौट आ, लौट आ!’ [वधू] ‘तुम सुलेमानिन को क्‍यों निहारना चाहती हो? क्‍या मैं दो दलों के बीच नाचनेवाली लड़की हूं?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">‘ओ राजकुमारी, चप्‍पल पहिने हुए तेरे चरण कितने सुन्‍दर प्रतीत होते हैं। तेरे जांघों की गोलाई निपुण कारीगरों के हाथों काढ़े गए रत्‍नों के सदृश है।</verse>
				<verse number="2">तेरी नाभि गोल चषक है, जो मिश्रित शराब से कभी खाली नहीं होता। तेरा उदर गेहूं का ढेर है, जिसके चारों ओर सोसन पुष्‍पों की कतार है।</verse>
				<verse number="3">तेरे दोनों उरोज मानो दो मृग-शावक हैं, हरिणी के जुड़वा बच्‍चे हैं।</verse>
				<verse number="4">तेरी सुराईदार गरदन जैसे हाथीदांत की मीनार है। तेरी आंखें हेशबोन के उन तड़ागों जैसी हैं जो बेत-रब्‍बीम के प्रवेश-द्वार पर हैं। तेरी नाक लबानोन की मीनार है, जो दमिश्‍क नगर की ओर उन्‍मुख है।</verse>
				<verse number="5">तेरी देह पर कर्मेल पर्वत की तरह तेरा सिर शोभा देता है, तेरी लहलहाती लटें मानो बैंगनी परदे हैं। इन्‍हीं लटों में राजा कैद हो गया।’</verse>
				<verse number="6">‘ओ प्रियतमा, मनमोहनी! तू कितनी सुन्‍दर, सुकुमार कन्‍या है।</verse>
				<verse number="7">तेरा कद खजूर वृक्ष-जैसा ऊंचा है, और उसके गुच्‍छों की तरह तेरे स्‍तन हैं।</verse>
				<verse number="8">मैंने सोचा है, मैं इस खजूर वृक्ष पर चढ़ूंगा, और उसकी चोटी को पकड़ूंगा। ओ प्रियतमा, तेरे उरोज अंगूर के गुच्‍छे की तरह लुभावने बने रहें, और तेरी सांस सेबों की तरह महकती रहे।</verse>
				<verse number="9">तेरे कण्‍ठ का चुम्‍बन तीखी शराब के घूंट के समान लगता है!’ वह मेरे प्रियतम के लिए ही उतरती है।</verse>
				<verse number="10">मैं अपने प्रियतम की हूं, और उसकी कामना मुझे पाने की है।</verse>
				<verse number="11">ओ मेरे प्रियतम, आओ, हम खेतों में चलें, मेहंदी पुष्‍पों के मध्‍य लेटें।</verse>
				<verse number="12">हम बड़े तड़के अंगूर-उद्यानों में चलें, और देखें कि अंगूर-लताओं में कलियाँ आई अथवा नहीं, अंगूर के फूल फूले हैं अथवा नहीं, अनार की कलियाँ खिल उठी हैं या नहीं वहाँ मैं तुमको अपना प्रेम अर्पित करूंगी।</verse>
				<verse number="13">दोदाफलों से सुगन्‍ध निकल रही है। हमारे द्वारों पर सर्वोत्तम फल फले हैं, नए भी और पुराने भी जिन्‍हें, ओ मेरे प्रियतम, मैंने तुम्‍हारे लिए एकत्र किया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">‘काश कि तुम मेरे सहोदर भाई होते; और तुमने मेरी मां का दूध पिया होता; क्‍योंकि तब यदि मैं घर के बाहर तुम्‍हारा चुम्‍बन लेती, तो कोई मेरी निन्‍दा न करता।</verse>
				<verse number="2">मैं तुम्‍हें अपनी मां के घर ले जाती, अपनी जननी के कक्ष में लाती। मैं तुम्‍हें पीने को मसाला मिश्रित अंगूर का रस, और अपने अनारों का रस पिलाती।</verse>
				<verse number="3">काश! तुम्‍हारा बायां हाथ मेरे सिर के नीचे रहता, और तुम अपने दाहिने हाथ से मेरा आलिंगन करते।</verse>
				<verse number="4">‘ओ यरूशलेम की कन्‍याओ! मैं तुम्‍हें शपथ देती हूं: जब तक प्रेम स्‍वत: न जाग उठे, तुम उसे न उकसाना, तुम उसे न जगाना।’</verse>
				<verse number="5">‘अपने प्रियतम के कन्‍धे पर झुकी-सी यह कौन निर्जन प्रदेश से आ रही है?’ ‘मैं तुमको सेब के वृक्ष के नीचे जगाती हूं, जहाँ तुम्‍हारी मां ने तुम्‍हारे लिए प्रसव-पीड़ा भोगी थी, जहाँ तुम्‍हारी जननी ने तुमको जन्‍म दिया था।</verse>
				<verse number="6">ओ मेरे प्रियतम! मुझे मुहर की तरह अपने हृदय पर अंकित कर लो। ताबीज के समान अपनी बाँह पर बांध लो, क्‍योंकि प्रेम मृत्‍यु जैसा शक्‍तिशाली है, और ईष्‍र्या कबर के समान निर्दयी है। उसकी लपटें आग की लपटों जैसी होती हैं, उसकी ज्‍वाला बड़ी उग्र होती है।</verse>
				<verse number="7">अनेक जलाशय भी प्रेम की आग नहीं बुझा सकते, और न बाढ़ का जल उसे डुबा सकता है। यदि कोई प्रेम के बदले अपने घर की तमाम धन-सम्‍पत्ति लुटा दे, तो भी उसकी धन-सम्‍पत्ति प्रेम के पलड़े पर हल्‍की पड़ेगी।</verse>
				<verse number="8">‘मेरे भाइयों ने कहा था: “हमारी एक छीटी बहिन है, उसके उरोज अब तक उठे नहीं। अभी यदि उसको कोई मांगे तो हम अपनी बहिन के लिए क्‍या करेंगे?</verse>
				<verse number="9">यदि वह शहरपनाह होती तो हम उस पर चांदी का कंगूरा बनाते, और यदि वह द्वार का किवाड़ होती तो हम उसपर देवदार के तख्‍ते लगा देते।”</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु मैं शहरपनाह हूं, और मेरे उरोज उसकी मीनार हैं। मैं अपने प्रियतम की नजर में शान्‍ति लानेवाली वधू हूं।</verse>
				<verse number="11">‘बअल-हामोन नगर में राजा सुलेमान का एक अंगूर-उद्यान था। उसने अंगूर-उद्यान रखवालों को ठेके पर दे दिया। प्रत्‍येक रखवाला उसके फलों के लिए चांदी के एक हजार सिक्‍के देता था।</verse>
				<verse number="12">मेरा, मेरे निज का अंगूर-उद्यान मेरे सामने है! ओ सुलेमान, तुम ये हजार सिक्‍के ले लो, और उसके फल के रखवाले भी दो सौ सिक्‍के ले लें!’</verse>
				<verse number="13">‘ओ बागों में रहनेवाली, मेरे साथी तेरी आवाज सुनना चाहते हैं, मुझे भी अपनी आवाज सुना।’</verse>
				<verse number="14">‘ओ मेरे प्रियतम! सुगन्‍धद्रव्‍यों के पर्वतों के तरुण मृग की तरह, एक हरिण के सदृश शीघ्र आओ!’</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="23">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यशायाह बेन-आमोत्‍स का दर्शन: यह यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम नगर के सम्‍बन्‍ध में था। ये दर्शन यशायाह ने यहूदा प्रदेश के राजाओं उज्‍जियाह, योताम, आहाज और हिजकियाह के राज्‍य-काल में देखे थे।</verse>
				<verse number="2">ओ आकाश, सुन! ओ पृथ्‍वी, ध्‍यान दे, क्‍योंकि प्रभु ने यह कहा है: ‘मैंने बाल-बच्‍चों का पालन-पोषण किया, उनको बड़ा किया; पर उन्‍होंने ही मेरे विरुद्ध विद्रोह कर दिया।</verse>
				<verse number="3">बैल अपने मालिक को जानता है, गधा अपने स्‍वामी की नांद को पहचानता है; पर इस्राएल मुझे नहीं जानता, मेरे निज लोगों में समझ नहीं!’</verse>
				<verse number="4">ओ पापी राष्‍ट्र! ओ अधर्म के बोझ से दबे लोगो! ओ कुकर्मियों की सन्‍तान! ओ भ्रष्‍टाचारी पुत्रो! तुमने प्रभु को त्‍याग दिया, तुमने इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर को तुच्‍छ समझा। तुम उससे मुंह मोड़ कर दूर हो गए।</verse>
				<verse number="5">अब तुम्‍हारे किस अंग पर प्रहार किया जा सकता है? तुम्‍हारा कोई अंग भी मार से बचा नहीं, फिर भी तुम बार-बार विद्रोह करते हो! तुम्‍हारा सारा सिर घायल है, तुम्‍हारा सम्‍पूर्ण हृदय रोगी है।</verse>
				<verse number="6">सिर से पैर तक, तुममें स्‍वास्‍थ्‍य का चिह्‍न नहीं रहा, केवल घाव, चोट और सड़े हुए जख्‍म! उनका न मवाद पोंछा गया, न उनपर पट्टी बांधी गई, और न तेल लगाकर उन्‍हें ठण्‍डा ही किया गया।</verse>
				<verse number="7">तुम्‍हारा देश उजड़ गया, तुम्‍हारे नगर आग से भस्‍म हो गए। तुम्‍हारी आंखों के सामने विदेशी तुम्‍हारे देश को लूटते हैं। जैसे सदोम नगर-राज्‍य उलट-पुलट गया था, वैसे ही तुम्‍हारा देश उजाड़ हो गया।</verse>
				<verse number="8">सियोन की पुत्री− यरूशलेम नगरी− अंगूर-उद्यान की झोपड़ी के समान, ककड़ी के खेत के मचान की तरह, सेना से घिरे हुए नगर के सदृश बची हुई है।</verse>
				<verse number="9">यदि स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने हममें से कुछ लोगों को बचाया न होता तो सदोम नगर की तरह, गमोरा नगर के समान हम भी नष्‍ट हो जाते।</verse>
				<verse number="10">ओ सदोम नगर के समान दुष्‍ट शासको, प्रभु की यह वाणी सुनो! ओ गमोरा नगर की तरह कुकर्मी लोगो, हमारे परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था पर ध्‍यान दो!</verse>
				<verse number="11">प्रभु यह कहता है, ‘मेरे लिए तुम्‍हारी यह प्रचुर पशु-बलि किस काम की? मैं मेढ़ों की अग्‍नि-बलि से, पालतू पशुओं की चर्बी से अघा गया हूं। मैं बैलों, मेमनों और बकरों के रक्‍त से प्रसन्न नहीं होता।</verse>
				<verse number="12">‘जब तुम यात्रा-पर्वों के लिए मेरे सम्‍मुख आते हो− तुमसे बलि-पशु लाने के लिए किसने कहा था? तुम इनको लेकर मेरे आंगन में क्‍यों प्रवेश करते रहते हो?</verse>
				<verse number="13">तुम अपनी निस्‍सार भेंटें मेरे पास मत लाओ; उनकी सुगन्‍ध से मुझे घृणा हो गई है। तुम्‍हारा नवचन्‍द्र-पर्व मनाना, विश्राम-दिवस मनाना, धर्मसम्‍मेलन के लिए एकत्र होना, और धर्ममहासभा के साथ-साथ अधर्म भी करते जाना, यह मैं नहीं सह सकता।</verse>
				<verse number="14">तुम्‍हारे नवचन्‍द्र-पर्वों तथा निर्धारित यात्रा पर्वों से मैं घृणा करता हूं। ये मुझ पर बोझ बन गए हैं, मैं इनको सहते-सहते ऊब गया हूं।</verse>
				<verse number="15">जब तुम प्रार्थना करते समय मेरी ओर हाथ फैलाओगे तब मैं तुम्‍हारी ओर से अपनी आंखें फेर लूंगा। चाहे तुम एक के बाद एक, कितनी ही प्रार्थनाएँ क्‍यों न करो, मैं उन्‍हें नहीं सुनूंगा; क्‍योंकि तुम्‍हारे हाथ खून से सने हैं।</verse>
				<verse number="16">तुम अपने को धोओ; अपने को शुद्ध करो; मेरी आंखों के सामने से अपने कुकर्मों को दूर करो। तुम बुराई करना छोड़ दो,</verse>
				<verse number="17">पर भलाई करना सीखो। न्‍याय के लिए प्रयत्‍न करो; अत्‍याचारी को सुधारो; अनाथ को न्‍याय दिलाओ, और विधवाओं का पक्ष लो।’</verse>
				<verse number="18">प्रभु यह कहता है, ‘अब आओ; हम अपना वाद-विवाद हल कर लें; चाहे तुम्‍हारे पाप लाल रंग के हों, वे हिम के समान सफेद हो जाएंगे। चाहे वे अर्गवानी रंग के हों, वे ऊन के समान श्वेत हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="19">यदि तुम इच्‍छुक हो, और आज्ञापालन के लिए तत्‍पर हो, तो तुम भूमि का सर्वोत्तम फल खाओगे।</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु यदि तुम मुझ-प्रभु की आज्ञा का उल्‍लंघन करोगे और मुझसे विद्रोह करोगे, तो तुम तलवार से मौत के घाट उतारे जाओगे।’ प्रभु ने अपने मुंह से यह कहा है।</verse>
				<verse number="21">जो नगरी सती-साध्‍वी थी, वह कैसे वेश्‍या बन गई! वह न्‍याय-प्रिय थी, उसमें धर्म का निवास था। पर अब? वहाँ हत्‍यारे बसे हुए हैं।</verse>
				<verse number="22">ओ यरूशलेम, तेरी चांदी कूड़ा बन गई! तेरा अंगूर-रस पानी हो गया!</verse>
				<verse number="23">तेरे शासक कानून के विरोधी हैं, वे चोरों के साथी हैं। वे-सब रिश्‍वत के लोभी हैं। वे उपहारों के पीछे दौड़ते हैं। वे अनाथों का न्‍याय नहीं करते, और न विधवाओं का मुकदमा उन तक पहुंच ही पाता है।</verse>
				<verse number="24">अत: प्रभु, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर यों कहता है, ‘सुनो, मैं अपने शत्रुओं पर अपना क्रोध उतार कर चैन की सांस लूंगा; मैं अपने बैरियों से बदला लूंगा।</verse>
				<verse number="25">मैं तुझ पर अपना हाथ उठाऊंगा; छार का प्रयोग कर तेरी मैल को पूर्णत: भस्‍म करूंगा। तेरी सारी मिलावट को दूर करूंगा।</verse>
				<verse number="26">मैं पहले-जैसे तेरे प्रशासकों को, प्राचीन काल के समान तेरे मन्‍त्रियों को पुन: नियुक्‍त करूंगा। तब तू धार्मिक नगरी कहलायेगी। लोग तुझे विश्‍वास-योग्‍य नगरी कहेंगे।’</verse>
				<verse number="27">सियोन का उद्धार न्‍याय से होगा; बुराई से विमुख होनेवाले लोगों की मुक्‍ति धार्मिकता से होगी।</verse>
				<verse number="28">किन्‍तु विद्रोही और पापी दोनों नष्‍ट किए जाएंगे; प्रभु को त्‍यागनेवाले पूर्णत: मिट जाएंगे।</verse>
				<verse number="29">तुम बांज वृक्षों की पूजा प्रसन्नता से करते थे; इन्‍हीं बांज वृक्षों के कारण तुम्‍हारा लज्‍जा- जनक पतन होगा। जिन उद्यानों को पूजा के लिए तुमने चुना था, उनके कारण ही तुम लज्‍जित होगे।</verse>
				<verse number="30">क्‍योंकि तुम उस बांज वृक्ष के समान हो जाओगे, जिसके पत्ते मुर्झा गए हैं। तुम उस उद्यान के समान सूख जाओगे, जिसको पानी नहीं मिलता।</verse>
				<verse number="31">शक्‍तिशाली व्यक्‍ति सन के रेशे की तरह, और उसकी बनाई गई प्रतिमा चिनगारी की तरह है। वस्‍तुत: दोनों एक साथ जल उठेंगे; उन्‍हें बुझानेवाला कोई न होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">यशायाह बेन-आमोत्‍स ने दर्शन में यहूदा प्रदेश और यरूशलेम के सम्‍बन्‍ध में यह सुना:</verse>
				<verse number="2">आनेवाले दिनों में यह होगा: जिस पर्वत पर प्रभु का भवन निर्मित है, वह विश्‍व के पर्वतों में उच्‍चतम स्‍थान पर, गौरवमय स्‍थान पर प्रतिष्‍ठित होगा। वह पहाड़ियों के मध्‍य उच्‍चतम स्‍थान ग्रहण करेगा; विश्‍व के राष्‍ट्र जलधारा के समान उसकी ओर बहेंगे।</verse>
				<verse number="3">देश-देश के लोग वहाँ जाएंगे और यह कहेंगे: ‘आओ, हम प्रभु के पर्वत पर चढ़ें; आओ, हम याकूब के परमेश्‍वर के भवन की ओर चलें, ताकि प्रभु हमें अपना मार्ग सिखाए, और हम उसके सिखाए हुए मार्ग पर चलें।’ सियोन पर्वत से प्रभु की व्‍यवस्‍था प्रकट होगी, यरूशलेम नगर से ही प्रभु का शब्‍द सुनाई देगा।</verse>
				<verse number="4">प्रभु राष्‍ट्रों के मध्‍य न्‍याय करेगा; वह भिन्न-भिन्न कौमों को अपना निर्णय सुनायेगा। तब विश्‍व में शान्‍ति स्‍थापित होगी: राष्‍ट्र अपनी तलवारों को हल के फाल बनायेंगे, वे अपने भालों को हंसियों में बदल देंगे। एक राष्‍ट्र दूसरे राष्‍ट्र के विरुद्ध तलवार नहीं उठायेगा, वे युद्ध-विद्या फिर नहीं सीखेंगे।</verse>
				<verse number="5">ओ याकूब के वंशजो, आओ, हम प्रभु की ज्‍योति में चलें।</verse>
				<verse number="6">हे प्रभु, तूने अपने निज लोगों को, याकूब के वंशजों को त्‍याग दिया, क्‍योंकि उनमें पूर्व देश के व्‍यापारी भर गए हैं, पलिश्‍ती लोगों के सदृश झाड़-फूंक करनेवाले उनमें बस गए हैं; विदेशियों की सन्‍तान उनमें पनप रही है।</verse>
				<verse number="7">उनका देश सोने और चांदी से भर गया है; उनके खजाने का कोई अन्‍त नहीं। उनका देश घोड़ों से भरपूर है; उनके यहाँ असंख्‍य रथ हैं।</verse>
				<verse number="8">उनका देश मूर्तियों से परिपूर्ण है। वे अपने हाथों से बनाई गई मूर्तियों की वन्‍दना करते हैं, जिनको उनकी अंगुलियों ने रचा है।</verse>
				<verse number="9">मनुष्‍य-जाति का पतन हो रहा है, मनुष्‍य नीचे गिर रहा है! प्रभु, तू उसको मत उठा!</verse>
				<verse number="10">ओ मनुष्‍य! प्रभु के आतंक से, उसकी प्रभुता के तेज से भागकर चट्टान की गुफा में प्रवेश कर; तू रेत के ढेर में छिप जा।</verse>
				<verse number="11">मनुष्‍य-जाति की चढ़ी हुई आंखें नीची की जाएंगी; मनुष्‍य का घमण्‍ड चूर-चूर किया जाएगा। उस दिन केवल प्रभु ही उच्‍च स्‍थान पर विराजमान होगा।</verse>
				<verse number="12">अहंकारियों और अभिमानियों के लिए, घमण्‍डियों और गर्व से फूलनेवालों के लिए स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने एक दिन निश्‍चित कर रखा है।</verse>
				<verse number="13">उसने इन सबके विरुद्ध भी वह दिन निश्‍चित कर रखा है: आसमान की ओर सिर उठाए लबानोन के देवदार के वृक्ष, बाशान क्षेत्र के बांज-वृक्ष,</verse>
				<verse number="14">ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और आसमानी पहाड़ियां,</verse>
				<verse number="15">ऊंची मीनारें और पक्‍की शहरपनाह,</verse>
				<verse number="16">तर्शीश देश के जलयान, और अरब सागर के जहाज।</verse>
				<verse number="17">सिर उठाकर चलनेवाले मनुष्‍य का पतन होगा, मनुष्‍य-जाति का घमण्‍ड चूर-चूर किया जाएगा। उस दिन केवल प्रभु ही उच्‍च स्‍थान पर विराजमान होगा।</verse>
				<verse number="18">मूर्तियों का पूर्णत: अन्‍त हो जाएगा।</verse>
				<verse number="19">जब प्रभु पृथ्‍वी को आतंकित करने के लिए अपने सिंहासन से उठेगा, तब मनुष्‍य उसके आतंक से, उसकी प्रभुता के तेज से भागकर चट्टान की गुफाओं में प्रवेश करेंगे, वे भूमि के गड्ढों में छिपेंगे।</verse>
				<verse number="20">उस दिन मनुष्‍य सोने-चांदी की मूर्तियों को, जो उन्‍होंने पूजा करने के लिए बनाई थीं, छछून्‍दरों और चमगादड़ों के सामने फेंक देंगे;</verse>
				<verse number="21">और वे प्रभु के आतंक से, उसकी प्रभुता के तेज से भागकर चट्टानों की खोहों में, अधरशिलाओं के दरारों में छिपेंगे; क्‍योंकि प्रभु पृथ्‍वी को आतंकित करने के लिए अपने सिंहासन से उठेगा।</verse>
				<verse number="22">अत: मनुष्‍य से, जो केवल सांस का पुतला है, मुंह मोड़ लो। उसका मूल्‍य ही कितना है?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">देखो, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, स्‍वामी, यरूशलेम नगर से, यहूदा प्रदेश से जीवन का आधार और सहारा समस्‍त भोजन-वस्‍तु का आधार, सम्‍पूर्ण पेय-जल का आधार छीन रहा है।</verse>
				<verse number="2">महायोद्धा और सैनिक को प्रशासक और नबी को, सगुन विचारने वाले को, और धर्मवृद्ध को,</verse>
				<verse number="3">पचास सैनिकों के नायक को, और उच्‍च प्रतिष्‍ठित नागरिकों को, मंत्रियों और निपुण जादूगर को, कुशल तंत्र-मंत्र के ज्ञाता को प्रभु समाज से छीन रहा है।</verse>
				<verse number="4">वह कच्‍ची उम्र के लड़कों को उन का शासक बनाएगा; स्‍वेच्‍छाचारी उन पर राज्‍य करेंगे।</verse>
				<verse number="5">लोग एक-दूसरे पर अत्‍याचार करेंगे, प्रत्‍येक मनुष्‍य अपने साथी को, अपने पड़ोसी को लूटेगा, युवाजन अपने से बड़ों के प्रति, और क्षुद्र व्यक्‍ति आदरणीय लोगों के प्रति धृष्‍टतापूर्ण व्‍यवहार करेंगे।</verse>
				<verse number="6">उस दिन व्यक्‍ति अपने पिता के घर में भाई को पकड़कर यह कहेगा, ‘तुम्‍हारे पास चादर है, तुम हमारे नेता हो। आओ, खंडहरों के इस ढेर पर राज्‍य करो।’</verse>
				<verse number="7">तब भाई यह उत्तर देगा, ‘मैं सुधारक कैसे बन सकता हूं? मेरे घर में न भोजन है, और न वस्‍त्र। तुम मुझे जनता का नेता नहीं बना सकते।’</verse>
				<verse number="8">यरूशलेम नगर लड़खड़ाकर गिर गया; यहूदा प्रदेश का पतन हो गया; क्‍योंकि उन्‍होंने प्रभु की महिमामय उपस्‍थिति की उपेक्षा की, और अपने शब्‍दों और कामों से उसका विरोध किया।</verse>
				<verse number="9">उनका मुख उनके विरुद्ध साक्षी दे रहा है! वे सदोम नगर-राज्‍य के समान अपने पाप की घोषणा करते हैं, वे उसको छिपाते नहीं! धिक्‍कार है उन्‍हें! उन्‍होंने स्‍वयं ही विपत्ति मोल ली है।</verse>
				<verse number="10">धार्मिक व्यक्‍तियों से यह कहो, ‘चिन्‍ता मत करो, तुम्‍हारा भला होगा, तुम अपने परिश्रम का फल खाओगे।’</verse>
				<verse number="11">दुर्जन को धिक्‍कार है; क्‍योंकि उसका बुरा होगा। जैसा उसने किया है, वैसा ही उसके साथ किया जायेगा।</verse>
				<verse number="12">ओ मेरे निज लोगो, बच्‍चे तुम पर अत्‍याचार करते हैं; स्‍त्रियाँ तुम पर राज्‍य करती हैं। ओ मेरे निज लोगो, तुम्‍हारे नेताओं ने तुम्‍हें पथ-भ्रष्‍ट किया; तुम्‍हें तुम्‍हारे मार्ग से बहका दिया।</verse>
				<verse number="13">प्रभु अपना मुकदमा लड़ने के लिए खड़ा हुआ, वह अपने निज लोगों का न्‍याय करने के लिए खड़ा हुआ।</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने अपने निज लोगों के धर्मवृद्धों और शासकों से बहस आरम्‍भ की: ‘तुमने ही अंगूर-उद्यान उजाड़ा है, तुमने ही गरीब को लूटा है और उसका माल अपने घर में रखा है।</verse>
				<verse number="15">तुम किस उद्देश्‍य से लोगों को रौंदते हो, गरीबों को पीसते हो?’ स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, स्‍वामी की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="16">प्रभु ने आगे यह कहा: ‘सियोन की स्‍त्रियाँ घमण्‍डी हैं, वे सिर उठाये, आंखें मटकाती और घुंघरुओं को छमछमाती, ठुमक-ठुमक कर चलती हैं।’</verse>
				<verse number="17">अत: स्‍वामी सियोन की पुत्रियों का सिर गंजा करेगा; प्रभु उनको नंगा करेगा।</verse>
				<verse number="18">उस दिन स्‍वामी उनके इन आभूषणों को उतरवा लेगा: पैंजना, बिंदिया, चंद्राभूषण,</verse>
				<verse number="19">बाली, कंगन, ओढ़नी,</verse>
				<verse number="20">शिरोभूषण, बाजूबन्‍द, करधनी, इत्रदान, ताबीज,</verse>
				<verse number="21">अंगूठी, नथ,</verse>
				<verse number="22">सुन्‍दर वस्‍त्र, दुपट्टा, शाल, बटुआ,</verse>
				<verse number="23">दर्पण, मलमल के वस्‍त्र, सिरपट और बुरका।</verse>
				<verse number="24">उनकी देह में इत्र की सुगन्‍ध के स्‍थान पर दुर्गन्‍ध, कमर में पटुआ के बदले रस्‍सी होगी। उनके सावधानी से गुन्‍थे केशों के स्‍थान पर गंजापन होगा। वे कीमती साड़ी के स्‍थान पर टाट का कटि वस्‍त्र पहिनेंगी। उनके सौंदर्य-चिह्‍नों के स्‍थान पर गुलामी के दाग होंगे।</verse>
				<verse number="25">ओ यरूशलेम नगरी, तेरे सैनिक तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे; तेरे वीर योद्धा युद्ध-भूमि में मारे जाएंगे।</verse>
				<verse number="26">तेरे प्रवेश-द्वार विलाप करेंगे; वे शोक मनाएंगे; तू लुटी हुई, विधवा-स्‍त्री-सी भूमि पर बैठेगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">उस दिन सात स्‍त्रियाँ एक पुरुष को पकड़कर यह निवेदन करेंगी, ‘हम अपने भोजन की व्‍यवस्‍था स्‍वयं करेंगी, पहिनने के लिए वस्‍त्र भी स्‍वयं जुटा लेंगी, तुम्‍हारी कमाई नहीं खाएंगी। बस हमें अपनी पत्‍नी स्‍वीकार करो; और हमारे कुंआरेपन का कलंक मिटा दो।’</verse>
				<verse number="2">उस दिन प्रभु का अंकुर, जिसको उसने रोपा था, सुन्‍दर और भव्‍य होगा, शेष बचे हुए इस्राएलियों के लिए भूमि की उपज गौरव और गर्व की बात होगी।</verse>
				<verse number="3">सियोन में बचे हुए व्यक्‍ति, यरूशलेम में शेष रहे पुरुष, सब जिनके नाम वहाँ ‘जीवन की पुस्‍तक’ में लिखे हुए हैं, पवित्र कहलाएंगे।</verse>
				<verse number="4">जब स्‍वामी सियोन की पुत्रियों के कलंक को दूर करेगा, और न्‍याय की आत्‍मा तथा अग्‍नि की आत्‍मा से यरूशलेम के खून के दागों को धोकर दूर करेगा,</verse>
				<verse number="5">तब वह सियोन पर्वत की समस्‍त इमारतों पर, तथा उसके समस्‍त सभा-भवनों के ऊपर दिन के समय मेघ तथा रात के समय धूआं और धधकती अग्‍नि का प्रकाश उत्‍पन्न करेगा। सबके ऊपर प्रभु की महिमा मंडप और वितान के सदृश फैली रहेगी।</verse>
				<verse number="6">वह दिन में धूप से बचाव के लिए छाया करेगी। वह आंधी और वर्षा से बचने के लिए आश्रय और शरण-स्‍थल होगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">मैं अपने प्रिय के लिए एक प्रेम गीत गाऊंगा। इस गीत का विषय मेरे प्रिय का अंगूर-उद्यान है। एक अति उपजाऊ पहाड़ी पर मेरे प्रिय का एक अंगूर-उद्यान था।</verse>
				<verse number="2">उसने भूमि को खोदा, उसके पत्‍थर-कंकड़ बीने, और उसमें उत्तम जाति की अंगूर-बेल लगाई। उसने अंगूर-उद्यान के मध्‍य एक मचान बनाया, और वहाँ अंगूर-रस के लिए कुण्‍ड खोदा। उसने आशा की, कि अंगूर-उद्यान में उसे मीठे अंगूर मिलेंगे, पर उसमें केवल खट्टे अंगूर लगे!</verse>
				<verse number="3">अब, ओ यरूशलेम नगर के नागरिको, ओ यहूदा प्रदेश के निवासियो, तुमसे मेरा यह निवेदन है: अब तुम्‍हीं मेरे और मेरे अंगूर-उद्यान के मध्‍य न्‍याय करो।</verse>
				<verse number="4">मेरे अंगूर-उद्यान में और क्‍या करने को शेष था, जो मैंने उसके लिए नहीं किया? पर जब मैंने उसके मीठे अंगूर की आशा की, तब मुझे उससे केवल खट्टे अंगूर मिले।</verse>
				<verse number="5">अब मैं तुम्‍हें बताता हूं, मैं अपने अंगूर-उद्यान के साथ कैसा व्‍यवहार करूंगा: मैं उसकी बाड़ हटा दूंगा, और तब पशु उसको चर जाएंगे। मैं उसकी दीवारें ढाह दूंगा, और राहगीर उसको रौंदेंगे।</verse>
				<verse number="6">मैं उसको उजाड़ दूंगा; मैं उसको नहीं छांटूंगा, और न कुदाली से खोदकर उसको निराऊंगा। तब उसमें कंटीले झाड़-झंखाड़ उग आएंगे। मैं बादलों को भी आदेश दूंगा, कि वे उस पर पानी न बरसाएँ।</verse>
				<verse number="7">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का यह अंगूर-उद्यान इस्राएल वंश है। यहूदा प्रदेश के निवासी प्रभु के सुन्‍दर पौधे हैं। प्रभु ने उनसे न्‍याय की आशा की, पर उसे देखने को मिला: रक्‍त पात। प्रभु ने उनसे धार्मिकता की आशा की, पर उसे सुनने को मिला: गरीबों का करुण- क्रंदन!</verse>
				<verse number="8">धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम एक के बाद एक मकान बनाते जाते हो, खेत पर खेत जोड़ते जाते हो, कि अन्‍त में गरीबों के लिए एक गज जमीन भी नहीं बचती, और तुम सारी भूमि के अकेले मालिक बन बैठते हो!</verse>
				<verse number="9">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने मेरे कानों में यह कहा: ‘निस्‍सन्‍देह अनेक घर उजड़ जाएंगे, विशाल और सुन्‍दर भवन निर्जन हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="10">अंगूर-उद्यान की दस बीघा भूमि पर केवल एक बीघा भूमि की फसल होगी; दस किलो बीज से केवल एक किलो अन्न उपजेगा।</verse>
				<verse number="11">धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम बड़े सबेरे उठते ही नशा करते हो; शराब की गर्मी चढ़ाने के लिए रात को बड़ी देर तक पीते रहते हो।</verse>
				<verse number="12">तुम्‍हारे भोजन-उत्‍सव में सितार, सारंगी, डफ, बांसुरी बजाये जाते हैं, और शराब का दौर चलता है। पर तुम प्रभु के कार्यों पर ध्‍यान नहीं देते, और न ही उसकी कृतियों पर तुम्‍हारी दृष्‍टि जाती है।</verse>
				<verse number="13">मेरे निज लोग ज्ञान के अभाव के कारण बन्‍दी होकर अपने देश से निर्वासित हो गये। प्रतिष्‍ठित लोग भी भूख से मर रहे हैं, और जनता प्‍यास से।</verse>
				<verse number="14">मृतक-लोक की भूख बढ़ गई है, वह मुंह फैलाए खड़ा है। यरूशलेम नगर का अभिजात्‍य वर्ग, जन-साधारण वर्ग, शोरगुल करती हुई भीड़ और आमोद-प्रमोद में डूबे हुए लोग, मृतक-लोक के मुंह में समा जाएंगे।</verse>
				<verse number="15">मनुष्‍य-जाति का पतन हो गया, मनुष्‍य नीचे गिर गया; घमण्‍डियों की आंखें नीची कर दी गईं।</verse>
				<verse number="16">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु न्‍याय करने के कारण उन्नत हुआ है; पवित्र परमेश्‍वर धार्मिक कार्यों के द्वारा अपनी पवित्रता प्रकट करता है।</verse>
				<verse number="17">जहाँ हृष्‍ट-पुष्‍ट बैल चरते थे, अब वहां मेमने चरेंगे; जहाँ पशु घास खाकर मोटे होते थे, वहाँ अब विस्‍तृत चरागाह में भेड़-बकरी के बच्‍चे चरेंगे।</verse>
				<verse number="18">धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम अधर्म को झूठ की डोरियों से, और पाप को गाड़ी की रस्‍सी से खींचते हो।</verse>
				<verse number="19">तुम कहते हो, ‘प्रभु शीघ्रता करे, वह अपना कार्य अविलम्‍ब पूरा करे, ताकि हम भी उस कार्य को देखें। इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर की योजना शीघ्र पूरी हो, जिनसे हम उसको जान सकें।’</verse>
				<verse number="20">धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम बुराई को भलाई, और भलाई को बुराई कहते हो। तुम प्रकाश को अन्‍धकार और अन्‍धकार को प्रकाश बताते हो। तुम विष को अमृत और अमृत को विष मानते हो।</verse>
				<verse number="21">धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम अपनी ही दृष्‍टि में स्‍वयं को बुद्धिमान और चतुर समझते हो।</verse>
				<verse number="22">धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम शराब पीने में वीरता दिखाते हो, और शराब को तेज बनाने में बहादुरी।</verse>
				<verse number="23">तुम घूस लेकर अपराधी को छोड़ देते हो, और निर्दोष को उसके न्‍यायोचित अधिकार से वंचित कर देते हो।</verse>
				<verse number="24">जैसे अग्‍नि की लपटें खूंटों को भस्‍म कर देती हैं; जैसे सूखी घास ज्‍वाला में जलकर राख बन जाती है, वैसे ही उन लोगों की जड़ सड़ जाएगी, उनके फूल धूल की तरह उड़ जाएंगे; क्‍योंकि उन्‍होंने स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की व्‍यवस्‍था को मानने से इन्‍कार किया; उन्‍होंने इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर की वाणी को तुच्‍छ समझा।</verse>
				<verse number="25">अत: प्रभु का क्रोध अपने लोगों के विरुद्ध भड़क उठा। उसने उन पर हाथ उठाया, और उन पर प्रहार किया। पहाड़ हिल उठे। उनकी लाशें कूड़ा-कचरा-सी सड़कों पर बिछ गईं। इस विनाश के बाद भी उसका क्रोध शान्‍त नहीं हुआ, और प्रहार के निमित्त उसका हाथ उठा रहा।</verse>
				<verse number="26">प्रभु सुदूर राष्‍ट्र के लिए झंडा फहराएगा; वह पृथ्‍वी के सीमांत से उसे बुलाने के लिए सीटी बजाएगा। देखो, वह अविलम्‍ब, पवन की गति से आएगा।</verse>
				<verse number="27">उसके सैनिक न थके-मांदे होंगे, और न लड़खड़ाकर गिरेंगे। वे न ऊंघेंगे, और न सोएंगे। उनका न कमर-पट्टा ढीला होगा, और न जूते का बन्‍धन टूटा होगा।</verse>
				<verse number="28">उनके तीर प्राण-बेधी हैं। वे धनुष चढ़ाए हुए हैं। उनके घोड़ों के खुर वज्र की तरह हैं। उनके रथ के पहिए बवंडर के सदृश घूमते हैं।</verse>
				<verse number="29">वे शेर की तरह दहाड़ते हैं, उनका गर्जन जवान सिंह के समान है। वे गुर्राकर शिकार को पकड़ते, और उसको दबोचकर ले जाते हैं। उनके मुंह से उनको कौन छुड़ा सकता है?</verse>
				<verse number="30">उस दिन वे समुद्र के गर्जन की तरह इस्राएल पर गुर्राएंगे। यदि कोई व्यक्‍ति इस्राएल देश पर दृष्‍टिपात करेगा, तो वह वहाँ यह देखेगा: अन्‍धकार और संकट के बादल! काले बादलों से प्रकाश छिप जाएगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">जिस वर्ष राजा उज्‍जियाह की मृत्‍यु हुई, मैंने यह दर्शन देखा: एक बहुत ऊंचे सिंहासन पर स्‍वामी बैठा है। उसकी राजसी पोशाक के छोर से मन्‍दिर भर गया है।</verse>
				<verse number="2">उसके ऊपर की ओर साराप स्‍वर्गदूत खड़े थे। प्रत्‍येक दूत के छ: पंख थे। वे दो पंखों से अपना मुंह ढके थे। उन्‍होंने दो पंखों से अपने पैर को ढांप लिया था; और शेष दो पंखों से वे उड़ रहे थे।</verse>
				<verse number="3">एक दूत दूसरे दूत से उच्‍च स्‍वर में यह कह रहा था: ‘पवित्र, पवित्र, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु पवित्र है। सम्‍पूर्ण पृथ्‍वी उसके तेज से परिपूर्ण है।’</verse>
				<verse number="4">उसकी आवाज से ड्‍योढ़ी की नीवें थर्रा गईं। भवन धूएं से भर गया।</verse>
				<verse number="5">तब मैंने कहा, ‘हाय! अब मैं जीवित नहीं रह सकता! मैं अशुद्ध ओंठवाला मनुष्‍य हूं, और अशुद्ध ओंठवाले लोगों के मध्‍य निवास करता हूं। मैंने साक्षात् स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, महाराजाधिराज को अपनी आंखों से देखा।’</verse>
				<verse number="6">तब एक साराप दूत ने वेदी पर से एक अंगारा चिमटे से उठाया। वह उसको हाथ में लेकर उड़ा और मेरे पास आया।</verse>
				<verse number="7">उसने मेरे ओंठों को अंगारे से स्‍पर्श किया, और यह कहा, ‘देख, इसने तेरे ओंठों को स्‍पर्श किया, अत: तेरा अधर्म तुझसे दूर हो गया; तेरा पाप क्षमा कर दिया गया।’</verse>
				<verse number="8">तत्‍पश्‍चात् मैंने स्‍वामी की यह वाणी सुनी, ‘मैं किस को भेजूं? हमारी ओर से कौन जाएगा?’ मैंने कहा, ‘मैं प्रस्‍तुत हूं, मुझे भेज।’</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने कहा, ‘जा और लोगों से यह कह: “निस्‍सन्‍देह तुम प्रभु का सन्‍देश सुनोगे, पर तुम उसको समझोगे नहीं; तुम उसको अपनी आंखों से देखोगे, पर उसको पहचानोगे नहीं।”</verse>
				<verse number="10">इन लोगों की समझ पर पत्‍थर पड़ गए हैं; इनके कान बहरे हैं, और आंखें अंधी! अत: ये अपने कानों से सुन नहीं सकते, और न आंखों से इन्‍हें दिखाई देता है। इनका हृदय समझ नहीं पाता है; अन्‍यथा ये पश्‍चात्ताप करते, और मैं इनको स्‍वस्‍थ कर देता।’</verse>
				<verse number="11">मैंने पूछा, ‘स्‍वामी, यह स्‍थिति कब तक रहेगी?’ प्रभु ने कहा, ‘जब तक नगर उजड़ कर निर्जन न बन जाएं; जब तक मकान सुनसान न हो जाएं; जब तक खेत पूर्णत: उजड़ न जाएं।</verse>
				<verse number="12">मैं-प्रभु इन लोगों को इस देश से हटाकर दूर देश में ले जाऊंगा। इस देश के अनेक स्‍थान उजाड़ हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="13">यदि जनसंख्‍या का दसवां अंश भी शेष रहेगा, तो वह भी नष्‍ट होगा, जैसे तारपीन अथवा बांज वृक्ष के कट जाने पर उनका ठूंठ शेष रहता है।’ उनका ठूंठ एक पवित्र वंश है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">उस समय यहूदा प्रदेश का राजा आहाज था। उसके पिता का नाम योताम और दादा का नाम ऊज्‍जियाह था। उसके राज्‍य-काल में सीरिया देश के राजा रसीन तथा इस्राएल प्रदेश के राजा पेकह बेन-रमल्‍याह ने राजा आहाज की राजधानी यरूशलेम पर चढ़ाई कर दी। पर वे युद्ध न जीत सके।</verse>
				<verse number="2">उसी समय किसी ने दाऊद के राज-परिवार को यह बताया, ‘सीरिया देश तथा एफ्रइम राज्‍य के मध्‍य संधि हो गई है।’ यह सुनकर राजा आहाज तथा उसकी प्रजा का हृदय कांप उठा, जैसे जंगल के वृक्ष आंधी से कांप उठते हैं।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने यशायाह से कहा, ‘तू तथा तेरा पुत्र शआर-याशूब आहाज से मिलने के लिए जाओ। “धोबी खेत” की ओर जानेवाली सड़क पर एक उपरला पोखर है। उससे एक नहर निकली है। इसी नहर पर तुम्‍हें आहाज मिलेगा।</verse>
				<verse number="4">तू उससे यह कहना, “सावधान! शान्‍त रह। मत डर। सीरिया का राजा रसीन और उस की सेना तथा राजा बेन-रमल्‍याह धुंधवाती लकड़ियाँ हैं। उनके भयंकर क्रोध से तू हताश मत हो।</verse>
				<verse number="5">सीरिया ने एफ्रइम और उसके राजा बेन-रमल्‍याह के साथ तेरा अनिष्‍ट करने के लिए षड्‍यन्‍त्र रचा है।</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने यह कहा है, ‘आओ हम यहूदा प्रदेश पर चढ़ाई करें और उसे आतंकित करें। उस पर अधिकार करें, और वहाँ टाबएल के पुत्र को राजा नियुक्‍त करें।’</verse>
				<verse number="7">स्‍वामी प्रभु यों कहता है: यह षड्‍यन्त्र सफल न होगा, यह योजना कदापि पूर्ण न होगी।</verse>
				<verse number="8">सीरिया देश की राजधानी दमिश्‍क है, और दमिश्‍क का राजा रसीन है। (आगामी पैंसठ वर्षों में एफ्रइम राज्‍य के खण्‍ड-खण्‍ड हो जाएंगे, और स्‍वतंत्र राज्‍य के रूप में उसका अस्‍तित्‍व भी नहीं रहेगा।)</verse>
				<verse number="9">एफ्रइम राज्‍य की राजधानी सामरी नगर है, और सामरी नगर का राजा बेन-रमल्‍याह है। मुझ-प्रभु पर दृढ़ विश्‍वास करो, अन्‍यथा तुम लोग उसके सामने दृढ़ नहीं रह सकोगे।’ ”</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने यशायाह के द्वारा राजा आहाज से पुन: कहा,</verse>
				<verse number="11">‘अपने प्रभु परमेश्‍वर से, मुझसे कोई संकेत-चिह्‍न मांग; फिर चाहे यह चिह्‍न अतल अधोलोक में हो, या उच्‍च आकाश में।’</verse>
				<verse number="12">आहाज ने कहा, ‘नहीं, मैं प्रभु से संकेत-चिह्‍न नहीं मांगूंगा। मैं प्रभु को नहीं परखूंगा।’</verse>
				<verse number="13">तब यशायाह ने कहा, ‘ओ दाऊद के वंशजो, सुनो! क्‍या तुम्‍हारी दृष्‍टि में लोगों को तंग करना इतनी साधारण-सी बात है कि अब तुम मेरे परमेश्‍वर को भी तंग कर रहे हो!</verse>
				<verse number="14">अत: स्‍वयं स्‍वामी तुम्‍हें एक संकेत-चिह्‍न देगा: देखो, एक कन्‍या गर्भवती होगी और वह एक पुत्र को जन्‍म देगी। वह उसका नाम ‘इम्‍मानुएल’ रखेगी।</verse>
				<verse number="15">जब वह बड़ा हो जाएगा और उसे भले-बुरे का ज्ञान होने लगेगा तब वह दही और शहद खाएगा।</verse>
				<verse number="16">हे राजा, जब बालक भले और बुरे को पहचानने लगेगा, उसके पूर्व ही प्रभु उस देश को उजाड़ देगा जिसके दो राजाओं से तू अभी घबरा रहा है।</verse>
				<verse number="17">प्रभु तुझ पर, तेरी प्रजा पर और तेरे राज-परिवार पर भीषण संकट के दिन लाएगा− ऐसा संकट-काल जो पहली बार देश पर तब आया जब एफ्रइम राज्‍य यहूदा राज्‍य से अलग हुआ था− अर्थात् असीरिया के राजा के दिन!’</verse>
				<verse number="18">उस दिन प्रभु सीटी बजाकर उन मक्‍खियों को बुलाएगा जो मिस्र देश की नदियों के उद्गम-स्‍थान पर रहती हैं; वह सीटी बजाकर असीरिया देश की मधुमक्‍खियों को बुलाएगा।</verse>
				<verse number="19">वे आएंगी, और प्रपाती दर्रों, चट्टान की दरारों, कंटीली झाड़ियों और समस्‍त चरागाहों पर बैठ जाएंगी।</verse>
				<verse number="20">उस दिन स्‍वामी फरात नदी के तट पर एक उस्‍तरा किराए पर लेगा− अर्थात् असीरिया के राजा को, और वह उससे सिर और पैरों के बाल मूंड़ेगा, वह दाढ़ी भी साफ करेगा।</verse>
				<verse number="21">उस दिन मनुष्‍य एक गाय और दो भेड़ों को बचाकर जीवित रखेगा।</verse>
				<verse number="22">गाय और भेड़ें अत्‍यधिक दूध देंगी; अत: वह दही खाएगा। देश में बचे हुए लोग भी दही और शहद खाएँगे।</verse>
				<verse number="23">उस दिन वे सब स्‍थान, जहाँ अंगूर की हजार बेलें थीं, जिनका मूल्‍य चांदी के हजार सिक्‍के था वहाँ अब कंटीले झाड़-झंखाड़ होंगे।</verse>
				<verse number="24">समस्‍त देश जंगली इलाका हो जाएगा। और वहाँ लोग तीर-धनुष के साथ जाएंगे।</verse>
				<verse number="25">जिन पहाड़ियों पर उद्यान के लिए कुदाल चलाए जाते थे वहाँ अब झाड़-झंखाड़ के भय से कोई नहीं जाएगा। वे पशुओं की चराई बन जाएंगी, जहाँ गाय-बैल को चरने के लिए छोड़ दिया जाता है, जहाँ भेड़-बकरियाँ कूदती-फांदती हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">तब प्रभु ने मुझसे कहा, ‘तू एक बड़ी तख्‍ती ले, और उस पर बड़े-बड़े अक्षरों में यह लिख: “महेर-शालाल-हाशबज के लिए”</verse>
				<verse number="2">और विश्‍वसनीय साक्षी के लिए पुरोहित ऊरियाह और जकर्याह बेन-यबेरेक्‍याह को ला।’</verse>
				<verse number="3">मैंने अपनी पत्‍नी से संभोग किया। वह गर्भवती हुई, और उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। तब प्रभु ने मुझसे यह कहा, ‘तू अपने पुत्र का नाम “महेर-शालाल-हाशबज” रख,</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि बालक “मां” और “पिताजी” बोलना सीख भी नहीं पाएगा, कि उसके पूर्व असीरिया देश का राजा दमिश्‍क नगर की धन-सम्‍पत्ति और सामरी नगर की अपार लूट अपने देश को भेज देगा।’</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने मुझ से पुन: कहा,</verse>
				<verse number="6">‘मुझ-प्रभु को, शिलोह जल-स्रोत को, मंद-मंद बहनेवाले जल को, इस राष्‍ट्र ने त्‍याग दिया है; और यह राजा रसीन और राजा बेन-रमल्‍याह से प्रसन्न है।</verse>
				<verse number="7">अत: देख, मैं-स्‍वामी उन पर असीरिया देश के राजा और उसके समस्‍त सैन्‍य बल को, उमड़ती-गरजती फरात नदी की बाढ़ को लाऊंगा। उस का जल समस्‍त नदी-नालों में भर जाएगा; फरात नदी अपने तटों से ऊपर बहने लगेगी।</verse>
				<verse number="8">उसकी बाढ़ यहूदा प्रदेश पर चढ़ आएगी; वस्‍तुत: यह प्रदेश उसमें गले तक डूब जाएगा। ओ इम्‍मानुएल, उस बाढ़ के पंखों के नीचे सारा प्रदेश ढक जाएगा।’</verse>
				<verse number="9">ओ राष्‍ट्रो, ध्‍यान दो: तुम टुकड़े-टुकड़े होगे। ओ सुदूर देशो, सुनो: तुम युद्ध की तैयारी कर सकते हो, पर तुम्‍हें पराजय का मुंह देखना पड़ेगा। तुम अस्‍त्र-शस्‍त्र धारण कर सकते हो, पर तुम्‍हें मुंह की खानी पड़ेगी।</verse>
				<verse number="10">तुम परस्‍पर विचार-विमर्श करोगे, पर वह निष्‍फल होगा; तुम आपस में निश्‍चय करोगे, पर तुम्‍हारा निश्‍चय पूरा न होगा; क्‍योंकि परमेश्‍वर हमारे साथ है ।</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने अपना सामर्थ्यपूर्ण हाथ मुझ पर रखा और मुझे चेतावनी दी कि मैं इन लोगों के मार्ग पर न चलूं। उसने मुझ से यों कहा:</verse>
				<verse number="12">‘जिस कार्य को ये लोग षड्‍यन्‍त्र कहते हैं, उसको तुम लोग षड्‍यन्त्र मत कहो। जिससे ये डरते हैं, उससे तुम मत डरो और न उससे आतंकित हो।</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु जिससे तुमको डरना चाहिए, जिससे तुम्‍हें आतंकित होना चाहिए, वह मैं हूं स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु! तुम मुझे पवित्र मानना।</verse>
				<verse number="14">मैं तुम्‍हारे लिए पवित्र स्‍थान बनूंगा; पर इस्राएली राष्‍ट्र के दोनों राज-परिवारों के लिए ठोकर का पत्‍थर और ठेस की चट्टान तथा यरूशलेम-निवासियों के लिए जाल और फन्‍दा बनूंगा।</verse>
				<verse number="15">अनेक उससे ठोकर खाएंगे, वे गिरेंगे और चूर-चूर होंगे। वे जाल में फंसेंगे और कैद होंगे।’</verse>
				<verse number="16">साक्षी-पत्र बन्‍द करो; प्रभु की इस शिक्षा पर मेरे शिष्‍यों के मध्‍य मुहर लगाओ।</verse>
				<verse number="17">प्रभु याकूब के वंशजों से मुख मोड़े हुए है। मैं उसकी प्रतीक्षा करूंगा; वही मेरी आशा का आधार होगा।</verse>
				<verse number="18">मैं और ये बच्‍चे, जो प्रभु ने मुझे दिए हैं, इस्राएल के लिए संकेत-चिह्‍न हैं: सियोन पर्वत पर विराजनेवाले सेनाओं के प्रभु की ओर से शकुन-चिह्‍न हैं।</verse>
				<verse number="19">ओ मेरे शिष्‍यो! जब लोग तुमसे यह कहेंगे, ‘बुदबुदानेवाले और गुनगुनानेवाले भूत-प्रेत के साधकों और जादू-टोना करनेवालों से मार्गदर्शन प्राप्‍त करो’ तो तुम यह कहना, ‘क्‍या हमें परमेश्‍वर से मार्गदर्शन नहीं प्राप्‍त करना चाहिए? क्‍या जीवित जाति के लिए मुर्दों से मार्ग-दर्शन प्राप्‍त करना उचित है?’</verse>
				<verse number="20">प्रभु की शिक्षा और उसकी साक्षी की ओर लौटो! यदि तुम उन लोगों के कथन के अनुसार आचरण करोगे, तो तुम्‍हारे लिए ज्ञान की पौ न फटेगी।</verse>
				<verse number="21">वे अत्‍यन्‍त निराश और भूखे इधर-उधर भटकेंगे-फिरेंगे। वे भूख से पीड़ित होकर अपने देश के राजा और अपने परमेश्‍वर के प्रति क्रुद्ध होंगे और उनको अपशब्‍द कहेंगे। वे भ्रमित होकर कभी ऊपर</verse>
				<verse number="22">और कभी नीचे देखेंगे। परन्‍तु उन्‍हें केवल यह दिखाई देगा: अन्‍धकार, संकट और निराशपूर्ण व्‍यथा। वे गहन अन्‍धकार में ढकेल दिए जाएंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">जो भूमि व्‍यथा सह रही थी, अब वह उस निराशा से मुक्‍त हो जाएंगी। प्रथम आक्रमणकारी ने जबूलून और नफ्‍ताली क्षेत्र की जनता पर अत्‍याचार किया था, पर दूसरे आक्रमणकारी ने सागर के पथ से यर्दन नदी के उस पार के गलील प्रदेश पर जहाँ अन्‍य कौमों के लोग बस गए हैं, भयानक आक्रमण किया।</verse>
				<verse number="2">जो लोग अन्‍धकार में भटक रहे थे, उन्‍होंने बड़ी ज्‍योति देखी; जो लोग गहन अन्‍धकार के क्षेत्र में रहते थे, उन पर ज्‍योति उदित हुई।</verse>
				<verse number="3">प्रभु, तूने इस्राएली राष्‍ट्र की समृद्धि की; तूने उसके आनन्‍द में समृद्धि की; जैसे वे लूट का माल परस्‍पर बांटते समय उल्‍लसित होते हैं, जैसे वे फसल-कटाई के पर्व पर हर्षित होते हैं, वैसे ही आज तेरे सम्‍मुख आनन्‍द मना रहे हैं।</verse>
				<verse number="4">तूने इस्राएली राष्‍ट्र की गुलामी के जूए को, उसके कन्‍धे की कांवर को, अत्‍याचारी की लाठी को तोड़ दिया है, जैसे मिद्यानी सेना के युद्ध-दिवस पर तूने किया था।</verse>
				<verse number="5">पदाति सैनिकों के जूते जो धब-धब करते हुए चलते हैं, और उनके रक्‍त-रंजित वस्‍त्र आग के कौर बन गए।</verse>
				<verse number="6">देखो, हमारे लिए एक बालक का जन्‍म हुआ है; हमें एक पुत्र दिया गया है। राज-सत्ता उसके कंधों पर है। उसका यह नाम रखा जाएगा: ‘अद्भुत् परामर्शदाता’, ‘शक्‍तिमान ईश्‍वर’, ‘शाश्‍वत पिता’, ‘शान्‍ति का शासक’ ।</verse>
				<verse number="7">उसकी राज्‍य-सत्ता बढ़ती जाएगी, उसके कल्‍याणकारी कार्यों का अन्‍त न होगा। वह दाऊद के सिंहासन पर बैठेगा, और उसके राज्‍य को संभालेगा। वह अब से लेकर सदा के लिए न्‍याय के कार्यों से उसको सुदृढ़ करेगा, अपने धार्मिक आचरण से उसे सम्‍भालेगा। स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का धर्मोत्‍साह यह कार्य पूर्ण करेगा!</verse>
				<verse number="8">स्‍वामी ने याकूब अर्थात् इस्राएल के विरुद्ध यह सन्‍देश भेजा है; और यह सच प्रमाणित होगा।</verse>
				<verse number="9">सब लोग यह जानेंगे, एफ्रइम राज्‍य के लोग, सामरी नगर के निवासी जो अहंकार से, घमण्‍ड से यह कहते हैं,</verse>
				<verse number="10">‘ईंटों की दीवार गिर गई तो क्‍या हुआ! हम पक्‍के तत्‍थरों की पक्‍की दीवार खड़ी कर लेंगे। गूलर-वृक्ष कट गए तो क्‍या हुआ? हम उनके स्‍थान पर देवदार के वृक्ष उगाएंगे।’</verse>
				<verse number="11">उनकी इस गर्वोिक्‍त के कारण प्रभु ने उनके विरुद्ध बैरियों को खड़ा किया है, वह उनके शत्रुओं को भड़का रहा है।</verse>
				<verse number="12">पूर्व दिशा से सीरियाई सेना, पश्‍चिमी दिशा से पलिश्‍ती सेना इस्राएल पर आक्रमण करेंगी; वे मुंह फाड़कर इस्राएल को निगल जाएंगी। प्रभु का क्रोध इस विनाश के बाद भी शान्‍त नहीं होगा। विनाश के लिए उसका हाथ अब तक उठा हुआ है।</verse>
				<verse number="13">जिनको प्रभु ने ताड़ित किया था, वे फिर भी प्रभु की ओर नहीं लौटे, उन्‍होंने स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु को नहीं खोजा।</verse>
				<verse number="14">अत: प्रभु ने इस्राएल राष्‍ट्र के सिर और उसकी पूंछ को काट दिया; एक ही दिन में उसने इस्राएल के धनी और निर्धन वर्ग का विनाश कर दिया।</verse>
				<verse number="15">धर्मवृद्ध और प्रतिष्‍ठित व्यक्‍ति समाज का सिर हैं, झूठी शिक्षा देनेवाले नबी पूंछ हैं।</verse>
				<verse number="16">ये लोग जनता का नेतृत्‍व करते, और उसको गलत मार्ग पर ले जाते हैं। गलत मार्ग पर जानेवाली जनता नष्‍ट हो जाती है।</verse>
				<verse number="17">अत: स्‍वामी इन लोगों के नवयुवकों से प्रसन्न नहीं है, और न वह उनके अनाथ बच्‍चों पर, और न उनकी विधवा स्‍त्रियों पर दया करता है। ये सब भक्‍तिहीन और कुकर्मी हैं; हर आदमी मूर्खतापूर्ण बातें करता है। प्रभु का क्रोध इस विनाश के बाद भी शान्‍त नहीं होगा; विनाश के लिए उसका हाथ अब तक उठा हुआ है।</verse>
				<verse number="18">दुष्‍टता अग्‍नि के सदृश धधकती है; वह कंटीले झाड़-झंखाड़ को भस्‍म करती है। वह जंगल की घनी झाड़ियों में भी आग लगाती है, और मनुष्‍य धूएँ के घने बादल में सिमट कर ऊपर लुप्‍त हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="19">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के क्रोध से समस्‍त देश जल गया; जनता अग्‍नि का कौर बन गई। भाई, भाई पर दया नहीं करता।</verse>
				<verse number="20">वे दाहिनी ओर से छीन-झपट कर खाते हैं; फिर भी उनकी भूख मिटती नहीं; वे बायीं ओर से भकोसते हैं, फिर भी सन्‍तुष्‍ट नहीं होते। वे अपनी सन्‍तान का भी मांस खा रहे हैं।</verse>
				<verse number="21">मनश्‍शे इफ्रइम को खा रहा है, और इफ्रइम मनश्‍शे को। वे दोनों मिलकर यहूदा को खा रहे हैं। प्रभु का क्रोध इस विनाश के बाद भी शान्‍त नहीं होगा; विनाश के लिए उसका हाथ अब तक उठा हुआ है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम अन्‍यायपूर्ण संविधियाँ बनाते हो! ओ कानून रचनेवालो, तुम दमनपूर्ण नियमों की रचना करते हो।</verse>
				<verse number="2">तुम इन अन्‍यायपूर्ण नियमों से गरीब को न्‍याय से वंचित करते हो; मेरी प्रजा के कमजोर वर्ग का हक मारते हो; तुम विधवाओं को लूटते हो; अनाथों को अपना शिकार बनाते हो।</verse>
				<verse number="3">तुम दण्‍ड-दिवस पर क्‍या करोगे? सुदूर दिशा से आनेवाले विनाश के तूफान के समय तुम किसके पास सहायता के लिए भागकर जाओगे? तुम अपना धन कहाँ छोड़ जाओगे?</verse>
				<verse number="4">वस्‍तुत: तुम बन्‍दियों के मध्‍य दुबक कर बैठोगे; घात किए हुओं के ढेर में तुम्‍हारी भी लाश होगी! प्रभु का क्रोध इस विनाश के बाद भी शान्‍त नहीं होगा; विनाश के लिए उसका हाथ अब तक उठा हुआ है।</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने कहा था: ‘ओ असीरिया, धिक्‍कार है तुझे! तू मेरे क्रोध को चरितार्थ करनेवाला डंडा है; तू मेरी क्रोधाग्‍नि को सिद्ध करनेवाला सोंटा है।</verse>
				<verse number="6">मैंने तुझे एक भक्‍तिहीन राष्‍ट्र को दण्‍ड देने के लिए भेजा; मेरा क्रोध भड़कानेवाली जाति को लूटने, उसकी सम्‍पत्ति का अपहरण करने, गली की कीचड़ की तरह उसे रौंदने के लिए तुझे भेजा।’</verse>
				<verse number="7">पर असीरिया राष्‍ट्र यह नहीं सोचता, और न ही उसका हृदय यह विचार करता है। वह अपने हृदय में विनाश की बात सोच रहा है, उसका इरादा एक राष्‍ट्र को नहीं, वरन् अनेक राष्‍ट्रों को खतम करने का है।</verse>
				<verse number="8">असीरिया यह कहता है: ‘मेरे सब प्रशासक राजा हैं।</verse>
				<verse number="9">मैंने कलनो नगर के साथ भी वैसा ही किया, जैसा कर्कमीश नगर के साथ किया था। मैंने हमात और सामरी नगर को भी अरपद और दमिश्‍क नगर के समान नष्‍ट किया था।</verse>
				<verse number="10">मेरा हाथ उन मूर्तिपूजक राज्‍यों तक पहुंचा, जिनकी मूर्तियाँ यरुशलेम और सामरी नगर की मूर्तियों से अधिक विशाल थीं।</verse>
				<verse number="11">जैसा मैंने सामरी नगर और उसकी मूर्तियों के साथ व्‍यवहार किया था, वैसा ही व्‍यवहार मैं यरूशलेम और उसकी मूर्तियों के साथ करूंगा।’</verse>
				<verse number="12">जब स्‍वामी सियोन पर्वत पर तथा यरूशलेम नगर में अपने सब कार्य समाप्‍त कर लेगा, तब वह असीरिया राष्‍ट्र को उसके अहंकारपूर्ण हृदय तथा घमण्‍ड से चढ़ी आंखों के लिए दण्‍ड देगा।</verse>
				<verse number="13">क्‍योंकि असीरिया यह कहता है: ‘मैंने अपने भुजबल से, मैंने अपनी बुद्धि से यह सब किया है; क्‍योंकि मैं बुद्धिमान हूं। मैंने राष्‍ट्रों की सीमाएँ तोड़ीं, और उनके खजानों को लूटा। जो सिंहासनों पर आसीन थे, उनको मैंने सांड़ की तरह नीचे फेंक दिया।</verse>
				<verse number="14">मेरा हाथ देश-देश के खजानों तक पहुँच गया; जैसे शिकारी घोंसले के त्‍यक्‍त अंडों को एक-एक करके उठाता है वैसे ही मैंने पृथ्‍वी के समस्‍त देशों को हथिया लिया। पंख फड़फड़ानेवाला वहाँ कोई न था, और न अपनी चोंच खोलनेवाला, और न चीं चीं करनेवाला।’</verse>
				<verse number="15">क्‍या कुल्‍हाड़ी लकड़हारे से शेखी मार सकती है? क्‍या आरा आराकश से डींग मार सकता है? इनकी शेखी करना, या डींग मारना तो वैसा है जैसे डंडा अपने उठाने वाले को उठाए; निर्जीव लट्ठ उसको उठाए जो सजीव है!</verse>
				<verse number="16">अत: स्‍वामी, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु असीरिया के हृष्‍ट-पुष्‍ट योद्धाओं को क्षय रोग का शिकार बनाएगा; उसके वैभव के नीचे जलती हुई आग भभकेगी!</verse>
				<verse number="17">इस्राएल की ज्‍योति अग्‍नि में बदल जाएगी। इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर ज्‍वाला बन जाएगा। असीरिया राष्‍ट्र के कंटीले झाड़-झंखाड़ को धधकती अग्‍नि एक ही दिन में जला कर राख कर देगी।</verse>
				<verse number="18">असीरिया राष्‍ट्र की आत्‍मा और शरीर, उसके सघन वन की वनोपज और उसकी शस्‍य-श्‍यामल उपजाऊ भूमि, दोनों को प्रभु नष्‍ट करेगा। असीरिया कमजोर राष्‍ट्र हो जाएगा, जैसे रोगी रोग से कमजोर हो जाता है।</verse>
				<verse number="19">उसके जंगलों में इतने कम पेड़ शेष रहेंगे कि उनको बालक भी गिन कर लिख लेगा।</verse>
				<verse number="20">उस दिन इस्राएल राष्‍ट्र के शेष लोग, याकूब वंश के बचे हुए लोग उस राष्‍ट्र का सहारा नहीं लेंगे, जिसने उनका संहार किया था; बल्‍कि वे सच्‍चाई से इस्राएल के पवित्र प्रभु परमेश्‍वर का आधार ग्रहण करेंगे।</verse>
				<verse number="21">बचे हुए लोग, याकूब वंश के बचे हुए लोग शक्‍तिशाली परमेश्‍वर की ओर लौटेंगे।</verse>
				<verse number="22">ओ इस्राएल, यह सच है कि तेरी कौम की जनसंख्‍या समुद्र के रेतकणों के सदृश असंख्‍य होगी, तो भी मुट्ठी भर लोग बचकर लौटेंगे। विनाश का निर्णय लिया जा चुका है। धार्मिकता उमड़ रही है।</verse>
				<verse number="23">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, स्‍वामी अपने अंतिम निर्णय के अनुसार समस्‍त पृथ्‍वी पर विनाश करेगा।</verse>
				<verse number="24">स्‍वामी, सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘सियोन पर्वत पर निवास करनेवाले मेरे निज लोगो, असीरिया राष्‍ट्र से मत डरो। जैसा मिस्र राष्‍ट्र ने तुम्‍हारे साथ किया था वैसा ही वे डंडे से तुम पर प्रहार करेंगे, तुम्‍हारे विरुद्ध अपना सोंटा उठाएंगे।</verse>
				<verse number="25">कुछ क्षण में, पलक झपकते ही, तुम्‍हारे प्रति मेरा क्रोध शान्‍त हो जाएगा; और मेरा कोप उनके विनाश के लिए प्रेषित होगा।</verse>
				<verse number="26">मैं, सेनाओं का प्रभु, उन पर चाबुक से प्रहार करूंगा; जैसा मैंने ओरेब चट्टान पर मिद्यानी सेना के विरुद्ध किया था। जैसा मैंने लाल सागर पर डंडे से प्रहार किया था वैसा ही अब मैं फरात नदी पर उसको उठाऊंगा।</verse>
				<verse number="27">उन दिन तुम्‍हारे कन्‍धों से असीरिया की गुलामी का बोझ हट जाएगा, तुम्‍हारी गर्दन से दासत्‍व का जूआ टूट जाएगा।’ असीरियाई सेना ने रिम्‍मोन नगर से प्रस्‍थान किया।</verse>
				<verse number="28">वह अय्‍यात नगर में प्रविष्‍ट हुई। वह मिग्रोन नगर से गुजर रही है। उसने मिक्‍माश नगर में सैन्‍य-सामग्री रखी।</verse>
				<verse number="29">सैनिक घाटी को पार कर रहे हैं। वे गेबाह नगर में रात बिताते हैं। रामाह नगर थरथराने लगा; ‘शाऊल का गिबआह नगर’ सिर पर पैर रख कर भागा!</verse>
				<verse number="30">ओ बत-गल्‍लीम, उच्‍च स्‍वर में चिल्‍ला, ओ लयशाह, सुन! ओ अनातोत, उसे उत्तर दे।</verse>
				<verse number="31">मदमेनाह भाग रहा है, गेबीम के नागरिक प्राण बचाकर भाग रहे हैं।</verse>
				<verse number="32">आज ही असीरियाई सेना नोब नगर में रुकेगी: वह सियोन पर्वत पर यरूशलेम पहाड़ी पर घूंसा तानेगा।</verse>
				<verse number="33">देखो, स्‍वामी, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु बिजली के प्रहार से वृक्षों को फाड़ेगा, वह ऊंचे-ऊंचे पेड़ों को काटेगा; जो बड़े हैं, वे छोटे किए जाएंगे।</verse>
				<verse number="34">प्रभु कुल्‍हाड़ी से घने जंगल को काटेगा; लबानोन के भव्‍य वृक्ष धूल-धूसरित होंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">यिशय वंश के तने से एक शाखा निकलेगी; उसकी जड़ से एक टहनी फूटेगी, और फलवंत होगी।</verse>
				<verse number="2">प्रभु की आत्‍मा, बुद्धि और समझ की आत्‍मा, सम्‍मत्ति और सामर्थ्य की आत्‍मा, ज्ञान और प्रभु के भय की आत्‍मा उस पर ठहरी रहेगी।</verse>
				<verse number="3">प्रभु का भय ही उसका आनन्‍द होगा। वह केवल मुंह देखकर न्‍याय नहीं करेगा; वह केवल कान से सुनकर निर्णय नहीं देगा;</verse>
				<verse number="4">वरन् वह गरीबों का न्‍याय धार्मिकता से करेगा, वह पृथ्‍वी के दीन-दलितों का निर्णय निष्‍पक्षता से करेगा। वह अपने शब्‍द-रूपी डंडे से अत्‍याचारियों पर प्रहार करेगा; वह मुंह की फूंक से दुष्‍टों का नाश करेगा।</verse>
				<verse number="5">धर्म ही उसकी शक्‍ति, सच्‍चाई ही उसका सामर्थ्य होगी।</verse>
				<verse number="6">उसके शासन में भेड़िया भेड़ के बच्‍चे के साथ रहेगा; चीता बकरी के बच्‍चे के पास बैठेगा; बछड़ा, सिंह का बच्‍चा और पाला-पोसा पशु साथ-साथ घूमेंगे, और छोटा बालक उनकी अगुवाई करेगा।</verse>
				<verse number="7">गाय और रीछनी एक साथ खाएंगी, उनके बच्‍चे भी एक ही स्‍थान पर बैठेंगे। सिंह बैल के समान घास खाएगा;</verse>
				<verse number="8">दूध पीता शिशु करैत सांप के बिल पर खेलेगा, दूध छुड़ाया हुआ लड़का नाग के बिल में अपना हाथ डालेगा।</verse>
				<verse number="9">मेरे समस्‍त पवित्र पर्वत पर वे न किसी को दु:ख देंगे, और न किसी का अनिष्‍ट करेंगे; क्‍योंकि मुझ-प्रभु के ज्ञान से पृथ्‍वी परिपूर्ण हो जाएगी, जैसे जल से समुद्र भरा रहता है।</verse>
				<verse number="10">उस दिन यिशय का वंश-मूल देश-देश के लोगों के लिए एक पताका बनेगा। राष्‍ट्र उसको ढूंढ़ेंगे। उसका निवास-स्‍थान तेजोमय होगा।</verse>
				<verse number="11">उस दिन दूसरी बार स्‍वामी अपना भुजबल प्रकट करेगा: वह अपनी प्रजा के बचे हुए लोगों को मुक्‍त करेगा। वह उन्‍हें असीरिया, मिस्र, पतरोस, इथियोपिआ, एलाम, शिनआर, हमात और समुद्र तटीय देशों से छुड़ा लेगा।</verse>
				<verse number="12">वह इन राष्‍ट्रों को चेतावनी देने के लिए झण्‍डा फहराएगा, वह इस्राएली राष्‍ट्र से निष्‍कासित लोगों को एकत्र करेगा। वह पृथ्‍वी की चारों दिशाओं से यहूदा के बिखरे हुए निवासियों को बटोरेगा।</verse>
				<verse number="13">एफ्रइम की ईष्‍र्या खत्‍म हो जाएगी; यहूदा में सतानेवाले समाप्‍त होंगे। एफ्रइम यहूदा से फिर नहीं जलेगा, और न यहूदा एफ्रइम को सताएगा।</verse>
				<verse number="14">वे संगठित होकर पश्‍चिम दिशा में पलिश्‍ती देश पर आक्रमण करेंगे; वे मिलकर पूर्व दिशा के देशों को लूटेंगे। वे एदोम और मोआब को दबोचने के लिए अपने हाथ बढ़ाएंगे; अम्‍मोनी जाति उनके आदेश का पालन करेगी।</verse>
				<verse number="15">प्रभु मिस्र देश की खाड़ी को पूर्णत: सुखा देगा। वह फरात नदी पर अपना हाथ उठाएगा, और प्रचण्‍ड लू बहाएगा; वह उस पर प्रहार करेगा, और उसको सात धाराओं में खण्‍डित कर देगा, लोग बिना जूता उतारे हुए उन्‍हें पार करेंगे।</verse>
				<verse number="16">यों उसकी प्रजा के अवशिष्‍ट लोगों के लिए असीरिया देश में बचे हुए लोगों के लिए, एक राजमार्ग बन जाएगा, जैसा उस दिन इस्राएलियों के लिए बना था, जब वे मिस्र देश से बाहर निकले थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">तू उस दिन यह कहेगा: “प्रभु, मैं तुझे धन्‍यवाद देता हूं। यद्यपि तू मुझ पर क्रोधित था, तथापि तेरा क्रोध अब शान्‍त हो गया, और तूने मुझे सांत्‍वना दी।</verse>
				<verse number="2">“देखो, प्रभु परमेश्‍वर ही मेरा उद्धारकर्ता है; मुझे उसपर पूर्ण भरोसा है, मैं डरूंगा नहीं; क्‍योंकि प्रभु ही मेरा बल, और मेरी रक्षा है। वह मेरा उद्धारकर्ता बन गया है।”</verse>
				<verse number="3">तुम मुक्‍ति के झरनों से आनन्‍दपूर्वक जल भरोगे।</verse>
				<verse number="4">उस दिन तुम यह कहोगे, “प्रभु को धन्‍यवाद दो, उसके नाम से प्रार्थना करो। राष्‍ट्रों में उसके महान कार्य प्रकट करो; यह घोषित करो कि उसका नाम महान है।</verse>
				<verse number="5">“प्रभु का स्‍तुतिगान करो; क्‍योंकि उसने प्रतापमय कार्य किए हैं। यह बात समस्‍त पृथ्‍वी पर घोषित करो।</verse>
				<verse number="6">ओ सियोन के निवासियो, जयजयकार करो, आनन्‍द से गीत गाओ; तुम्‍हारे मध्‍य रहनेवाला इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर महान है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">यशायाह बेन-आमोत्‍स ने दर्शन में बेबीलोन के सम्‍बन्‍ध में यह नबूवत देखी:</verse>
				<verse number="2">वीरान पहाड़ पर झंडा फहराओ, उच्‍च स्‍वर में सैनिकों को पुकारो; उन्‍हें हाथ से इशारा करो, ताकि वे सामन्‍तों के फाटकों से प्रवेश करें।</verse>
				<verse number="3">मैंने अपने समर्पित सैनिकों को आदेश दिया, मैंने अपने वीर योद्धाओं को बुलाया, कि वे मेरे क्रोध को चरितार्थ करें। वे मेरे स्‍वाभिमानी और प्रसन्नचित योद्धा हैं।</verse>
				<verse number="4">सुनो, पहाड़ों पर कोलाहल हो रहा है, मानो अपार भीड़ की हलचल हो। सुनो, राज्‍यों की दहाड़! राष्‍ट्रों के एकत्र होने का स्‍वर। सेनाओं का प्रभु युद्ध के लिए सैनिकों को एकत्र कर रहा है।</verse>
				<verse number="5">ये सैनिक दूर देश से, आकाश के छोर से आए हैं। प्रभु अपने क्रोध के हथियारों से लैस होकर समस्‍त पृथ्‍वी को नष्‍ट करने के लिए आ रहा है।</verse>
				<verse number="6">शोक मनाओ! प्रभु का दिन समीप आ गया। वह सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की ओर से सर्वनाश के रूप में आ गया।</verse>
				<verse number="7">सब के हाथ ढीले पड़ गए; सब के हृदय का उत्‍साह मर गया।</verse>
				<verse number="8">वे घबरा गए। सन्‍त्रास और पीड़ा ने उन्‍हें दबा लिया। वे प्रसूता के समान छटपटा रहे हैं। वे मुंह बाए एक-दूसरे को ताक रहे हैं। उनके चेहरे क्रोध से जल रहे हैं।</verse>
				<verse number="9">देखो, प्रभु का दिन आ रहा है। वह निर्दयता का दिन है, वह कोप और क्रोधाग्‍नि का दिन है; पृथ्‍वी को उजाड़ने के लिए, पृथ्‍वी की सतह से पापियों को समाप्‍त करने के लिए वह आ रहा है!</verse>
				<verse number="10">उस दिन आकाश में तारे और नक्षत्र प्रकाश नहीं देंगे; सूर्य उदित होते ही अन्‍धकार में बदल जाएगा, चन्‍द्रमा अपना प्रकाश नहीं देगा।</verse>
				<verse number="11">मैं दुनिया को उसकी दुष्‍टता के लिए, और दुर्जनों को उनके दुष्‍कर्म के लिए दण्‍ड दूंगा। मैं अहंकारी का अहंकार मिटा दूंगा; मैं अत्‍याचारी की घमण्‍ड से चढ़ी हुई आंखों को नीचा करूंगा।</verse>
				<verse number="12">मैं मनुष्‍य-जाति की आबादी घटा दूंगा: मनुष्‍य शुद्ध सोने से अधिक दुर्लभ, ओपीर देश के सोने के समान अल्‍प हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="13">मैं सेनाओं का प्रभु, अपने भयंकर क्रोध के दिन अपने रोष से आकाश को कंपाऊंगा, पृथ्‍वी अपने स्‍थान से टल जाएगी।</verse>
				<verse number="14">शिकारी के कारण भागती हुई हरिणी के समान, बिन चरवाहे की भेड़ों के सदृश हर एक प्रवासी अपने भाई-बन्‍धु की ओर लौटेगा, प्रत्‍येक विदेशी स्‍वदेश की ओर भागेगा,</verse>
				<verse number="15">जो नगर में रह जाएंगे, उन्‍हें भाले से बेधा जाएगा; जो पकड़े जाएंगे, उन्‍हें तलवार से मौत के घाट उतारा जाएगा।</verse>
				<verse number="16">उनकी आंखों के सामने उनके शिशुओं को भूमि पर पटक-पटक कर मारा जाएगा। उनके घरों को लूट लिया जाएगा। उनकी स्‍त्रियों के साथ बलात्‍कार किया जाएगा।</verse>
				<verse number="17">देखो, मैं मादी सेना को बेबीलोन राष्‍ट्र के विरुद्ध उभाड़ रहा हूं। मादी सैनिक न चांदी की परवाह करते हैं, और न उन्‍हें सोने की चाह है।</verse>
				<verse number="18">उनके धनुष युवकों का वध करेंगे; वे गर्भ के शिशुओं पर भी दया नहीं करेंगे। वे बच्‍चों पर भी तरस नहीं खाएंगे।</verse>
				<verse number="19">बेबीलोन, जो राज्‍यों का शिरोमणि, कसदी कौम का वैभव और गरिमा है, उस की वैसी ही दशा होगी, जैसी सदोम और गमोरा नगर-राज्‍यों की हुई थी, जब परमेश्‍वर ने उन को उलट-पलट दिया था।</verse>
				<verse number="20">वह फिर कभी आबाद नहीं होगा; लोग युग-युग तक उसमें नहीं बसेंगे। बद्दू अरबी लोग भी उस पर तम्‍बू नहीं गाड़ेंगे। चरवाहे भी अपने रेवड़ को वहाँ विश्राम नहीं कराएंगे।</verse>
				<verse number="21">केवल जंगली पशु वहाँ सोएंगे, उसके महलों को उल्‍लू आबाद करेंगे। वहाँ शुतुरमुर्ग बसेंगे, अजासुर नाचेंगे।</verse>
				<verse number="22">उसकी मीनारों पर लकड़बग्‍घे चिल्‍लाएंगे, उसके विलास-भवनों में गीदड़ बोलेंगे। बेबीलोन के विनाश का दिन समीप आ गया, उसके दिन अब बहुत नहीं रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">प्रभु याकूब के वंश पर पुन: दया करेगा। वह इस्राएल को फिर अपनाएगा। वह इस्राएलियों को उनके देश में फिर बसाएगा। विदेशी भी उनसे मिल जाएंगे, और याकूब के वंशजों के साथ घुल-मिल कर रहेंगे।</verse>
				<verse number="2">अनेक कौमों के लोग इस्राएलियों को उनके देश पहुँचाने के लिए उनके साथ जाएंगे। इस्राएल के वंशज उन्‍हें अपने देश में, प्रभु के देश में, सेवक और सेविका के रूप में प्राप्‍त करेंगे। जिन्‍होंने इस्राएलियों को बन्‍दी बनाया था, अब उनको इस्राएली अपना बन्‍दी बनाएंगे; जिन्‍होंने उन पर शासन किया था, अब वे उन पर शासन करेंगे।</verse>
				<verse number="3">ओ इस्राएली राष्‍ट्र! जब प्रभु तेरे कष्‍ट और बेचैनी से तुझे मुक्‍त करेगा, तुझे गुलामी से छुड़ाएगा, जिसके कारण तुझे कठोर श्रम करना पड़ा था; और जब तू चैन की सांस लेगा</verse>
				<verse number="4">तब तू बेबीलोन के सम्राट के सम्‍बन्‍ध में व्‍यंग्‍य-गीत गाना: ‘अत्‍याचारी का कैसा अन्‍त हुआ, उसका उन्‍माद ठण्‍डा पड़ गया!</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने दुष्‍टों का डंडा, शासकों का राजदण्‍ड तोड़ दिया,</verse>
				<verse number="6">जिससे वे देशों पर क्रोधावेश में निरन्‍तर अचूक प्रहार करते थे, जिसके द्वारा वे रोष में राष्‍ट्रों पर शासन करते थे, और उनको लगातार सताते थे।</verse>
				<verse number="7">उनके पतन के बाद समस्‍त पृथ्‍वी में अमन-चैन है; लोग उच्‍चस्‍वर में गा रहे हैं।</verse>
				<verse number="8">ओ बेबीलोन, सनोवर वृक्ष और लबानोन के देवदार तेरे पतन से हर्षित हैं। वे तुझसे कह रहे हैं; “अच्‍छा हुआ तेरा पतन हो गया, अब हमें काटने को कोई लकड़हारा नहीं आएगा।”</verse>
				<verse number="9">तू अधोलोक में जा रहा है, तुझसे मिलने को वहाँ हलचल मची है। अधोलोक तेरा अभिनन्‍दन करने के लिए मृतात्‍माओं को जगा रहा है; ये पृथ्‍वी के शासक थे। वह मृत राजाओं को उनके सिंहासन से उठा रहा है; ये भिन्न-भिन्न देश के राजा थे।</verse>
				<verse number="10">वे सब तुझसे बात करेंगे, तुझसे यह कहेंगे, “आप भी हमारी तरह कमजोर पड़ गए! आप भी हमारे समान छाया बन गए!”</verse>
				<verse number="11">तेरा राजसी वैभव, सारंगियों पर गूंजता संगीत अधोलोक में पहुंच गया। अब कीड़े तेरा बिछौना हैं, और केंचुए तेरा ओढ़ना।</verse>
				<verse number="12">‘ओ भोर के चमकते तारे, ओ उषा-पुत्र, आकाश से तू कैसे नीचे गिर गया! अरे, तूने तो राष्‍ट्रों को धूल-धूसरित किया था। अब तू कैसे स्‍वयं भूमि की धूल चाट रहा है!</verse>
				<verse number="13">तूने अपने हृदय में सोचा था, “मैं आकाश पर चढ़ूंगा, परमेश्‍वर के तारों के ऊपर, ऊंचे से ऊंचे स्‍थान पर मैं अपना सिंहासन प्रतिष्‍ठित करूंगा। मैं दूरस्‍थ उत्तर में स्‍थित ‘देवताओं के पर्वत’ पर विराजूंगा।</verse>
				<verse number="14">मैं बादलों के ऊपर उच्‍चतम स्‍थान पर चढ़ूंगा, मैं स्‍वयं को सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के तुल्‍य बनाऊंगा।”</verse>
				<verse number="15">किन्‍तु तुझे अधोलोक में, अतल गड्ढे में नीचे उतार दिया गया।</verse>
				<verse number="16">तुझे देखनेवाले आंखें फाड़-फाड़कर तुझे ताकेंगे। वे तेरे विषय में यह सोचेंगे, “क्‍या यह वही सम्राट है, जिसने सारी पृथ्‍वी को कंपा दिया था, जिसने राज्‍यों को हिला दिया था?</verse>
				<verse number="17">इसने ही दुनिया को रेगिस्‍तान बना दिया था; जिन नगरों ने इसके बन्‍दियों को उनके घर लौटने नहीं दिया था, उनको इसने उलट-पुलट दिया था। क्‍या यह वही सम्राट है?”</verse>
				<verse number="18">सब राष्‍ट्रों के राजा अपनी-अपनी कबर में राजसी वैभव के साथ सो रहे हैं।</verse>
				<verse number="19">पर तू, ओ बेबीलोन के सम्राट! घृणित गर्भपात के समान बिना दफनाए ही फेंक दिया गया! तू अपने सैनिकों की लाशों से लिपटा है, जो तलवार से मौत के घाट उतारे गए थे, जो अधोलोक के चट्टानी गड्ढों में फेंक दिए गए थे। तू पैरों से कुचली हुई लाश है!</verse>
				<verse number="20">उनके साथ तुझे सम्‍मानपूर्वक दफनाया नहीं जाएगा; क्‍योंकि तूने अपने देश को बर्बाद किया, तूने अपनी प्रजा का वध किया। ‘दुष्‍कर्मियों के वंशजों के नाम भी शेष न रहें।</verse>
				<verse number="21">उनके पूर्वजों के पाप के कारण उनका भी वध किया जाएगा। अत: सम्राट के पुत्रों के लिए एक वध-स्‍थान तैयार करो; अन्‍यथा वे उठेंगे, और पृथ्‍वी पर अधिकार जमा लेंगे। वे नए-नए नगरों से पृथ्‍वी की सतह को भर देंगे।’</verse>
				<verse number="22">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, “मैं बेबीलोन के विरुद्ध उठूंगा, और उसका नाम और निशान मिटा डालूंगा; मैं उसकी सन्‍तान को, उसके वंशजों को निर्मूल कर दूंगा।</verse>
				<verse number="23">मैं उसे साहियों की मांद बना दूंगा। मैं उसको सागर बना दूंगा। मैं विनाश की झाड़ से उसको झाड़ूंगा।” सेनाओं के प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="24">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने यह शपथ खाई: “जैसा मैंने निश्‍चय किया है, वैसा ही होगा; जो योजना मैंने बनाई है, वह पूरी होगी।</verse>
				<verse number="25">मैं अपने देश में असीरिया को टुकड़े-टुकड़े करूंगा, मैं अपने पहाड़ों पर उसे पैरों तले रौंदूंगा। उसके दासत्‍व का जूआ इस्राएलियों की गर्दन से उठ जाएगा; उनके कन्‍धों से गुलामी का बोझ हट जाएगा।”</verse>
				<verse number="26">सम्‍स्‍त पृथ्‍वी के सम्‍बन्‍ध में प्रभु ने यही निश्‍चय किया है; समस्‍त राष्‍ट्रों के उद्धार के लिए प्रभु ने अपना हाथ बढ़ाया है।</verse>
				<verse number="27">जब सेनाओं के प्रभु ने यह निश्‍चय किया है तो उसके निश्‍चय को कौन बदल सकता है? जब उसने अपना हाथ बढ़ा दिया है तो कौन उसे मोड़ सकता है?</verse>
				<verse number="28">जिस वर्ष यहूदा प्रदेश के राजा आहाज की मृत्‍यु हुई, यह नबूवत की गई:</verse>
				<verse number="29">ओ पलिश्‍ती राज्‍य-संघ! आनन्‍द मत मना, कि जिस लाठी से तुझे पीटा जाता था, वह टूट गई! पर जैसे जड़ से अंकुर फूटता है, वैसे सर्प से काला नाग उत्‍पन्न होगा। वह बढ़कर उड़नेवाला सर्पासुर बन जाएगा!</verse>
				<verse number="30">तब गरीबों के ज्‍येष्‍ठ पुत्रों का पालन पोषण होगा; दरिद्र भी निश्‍चिन्‍त निवास करेंगे। पर, ओ पलिश्‍ती राज्‍य-संघ! तेरे वंश को वह अकाल से मार डालेगा, और जो शेष बच जाएंगे, उनका भी वध करेगा।</verse>
				<verse number="31">नगर के प्रवेश-द्वार पर विलाप करो, नगरों में सहायता के लिए दुहाई दो। ओ पलिश्‍तियों, डर से मूर्च्छित हो जाओ। उत्तर दिशा से महाकाल की आंधी आ रही है! शत्रु सेना का एक भी सैनिक पीछे नहीं छूटेगा।</verse>
				<verse number="32">राष्‍ट्र के राजदूतों को क्‍या उत्तर देना चाहिए? यह कि प्रभु ने सियोन की नींव डाली है, उसकी प्रजा के दु:खी जन उसमें शरण लेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">जिस रात आर नगर का पतन होगा, मोआब राष्‍ट्र उजड़ जाएगा; जिस रात कीर नगर का पतन होगा, मोआब राष्‍ट्र उजड़ जाएगा।</verse>
				<verse number="2">दीबोन नगर के निवासी शोक मनाने के लिए पहाड़ी शिखर के मन्‍दिर पर गए। नबो और मेदबा नगरों के पतन के कारण मोआब राष्‍ट्र रो रहा है। शोक प्रकट करने के लिए सबके सिर मुंड़े हुए हैं, सबकी दाढ़ी मुंड़ी हुई है,</verse>
				<verse number="3">गलियों में लोग शोक वस्‍त्र पहिने हुए घूम रहे हैं। मकानों की छतों पर, चौराहों पर लोग छाती पीट-पीटकर रो रहे हैं; वे आंसू की नदी बहा रहे हैं।</verse>
				<verse number="4">हेश्‍बोन और एलआलेह नगर सहायता के लिए पुकार रहे हैं, उनकी आवाज यहस नगर तक सुनाई दे रही है। मोआब के सशक्‍त सैनिक भी भय से चिल्‍ला रहे हैं। मोआब का कलेजा कांप उठा है।</verse>
				<verse number="5">मेरा हृदय मोआब के लिए दुहाई देता है, उसके सामन्‍त सोअर और एग्‍लत-शलीशीयाह नगरों में भाग गए हैं। वे लूहीत के चढ़ाव पर रोते हुए चढ़ रहे हैं। होरोनइम नगर के मार्ग पर महाविनाश का क्रंदन स्‍वर सुनाई पड़ रहा है।</verse>
				<verse number="6">निमरीन नदी का जल सूख गया; घास कुम्‍हला गई; हरियाली सूख गई; शस्‍य-श्‍यामलता नहीं रही।</verse>
				<verse number="7">वे अपनी शेष धन-सम्‍पत्ति, अपना संचित माल-असबाब अराबीम की तंग घाटी के उस पार ले जा रहे हैं।</verse>
				<verse number="8">मोआब राज्‍य के चारों ओर, उसकी सीमाओं तक सहायता के लिए पुकार सुनाई दे रही है। उनके रोने का स्‍वर एगलइम और बएर-एलीम नगरों तक पहुँच गया है।</verse>
				<verse number="9">दीबोन का जलाशय खून से भरा हुआ है; फिर भी प्रभु दीबोन पर और आपदा डालेगा; जो लोग मोआब से प्राण बचाकर भागेंगे अथवा जो देश में शेष बच जाएँगे, उन पर वह एक सिंह छोड़ेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">ओ देश के शासको, निर्जन प्रदेश के सेला नगर से सियोन की पुत्री की पहाड़ी को भेंट में मेमने भेजो।</verse>
				<verse number="2">मोआब के निवासी, जो अपने नगरों से निकाल दिए गए हैं, अर्नोन नदी के घाट पर ऐसे दिखाई दे रहे हैं, मानो वे भटके हुए पक्षी हों, घोंसले से निकाले गए चिड़िया के बच्‍चे हों।</verse>
				<verse number="3">वे यह निवेदन करते हैं: “हमें सलाह दो, हमारा न्‍याय करो, इस दिन-दोपहर में हमें रात की छाया दो। निराश्रितों को आश्रय दो, भागनेवालों को पकड़वाकर उनके साथ विश्‍वासघात मत करो।</verse>
				<verse number="4">घर से निकाले गए मोआबियों को अपने साथ रहने दो। विनाशक शत्रु के हाथ से मोआबियों की रक्षा करो। जब अत्‍याचारी लौट जाएगा, जब विनाश का चक्र रुक जाएगा, जब हमें पैरों तले रौंदनेवाला देश छोड़कर चला जाएगा,</verse>
				<verse number="5">तक प्रेम प्रतीक के रूप में दाऊद के शिविर में एक सिंहासन प्रतिष्‍ठित किया जाएगा, और उस पर एक सच्‍चा प्रशासक बैठेगा, जो निष्‍पक्ष न्‍याय करेगा, और सदा धार्मिकता की खोज में रहेगा।”</verse>
				<verse number="6">परन्‍तु हमने मोआब के अहंकार के विषय में सुना है कि वह कितना घमंडी था। हम उसकी धृष्‍टता, उसके अभिमान, गर्व को जानते हैं, पर उस का डींग मारना, यह सब व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="7">अत: मोआब को रोने दो; हर व्यक्‍ति मोआब के लिए विलाप करे। कीर-हरेसत नगर की मीठी दाख-टिकियों के लिए मोआब शोक मनाएगा, और अत्‍यन्‍त दु:खित होगा।</verse>
				<verse number="8">हेश्‍बोन के खेत, सिबमा के अंगूर-उद्यान सूख गए। कभी इन्‍हीं अंगूर-उद्यानों के रस भरे गुच्‍छों से राष्‍ट्रों के नायक मतवाले होते थे। इनकी अंगूर-बेलें यसेर तक फैली हुई थीं; ये निर्जन प्रदेश में भी पहुँच गई थीं। इनकी अंगूर-लताएँ फैलते-फैलते मृत सागर के उस पार तक बढ़ गई थीं।</verse>
				<verse number="9">मैं सिबमा के विख्‍यात अंगूर-रस के लिए यसेर के साथ विलाप करूंगा। ओ हेश्‍बोन, ओ ऐलआलेह, मैं अपने आंसुओं में तुम्‍हें डुबा दूंगा। अब तुम्‍हारे ग्रीष्‍मकालीन फलों के लिए, भरपूर फसल के लिए कटनी के समय कोई आनन्‍द के गीत नहीं गाता।</verse>
				<verse number="10">उपजाऊ खेतों में से आनन्‍द और हर्ष का लोप हो गया। अब अंगूर-उद्यानों में आनन्‍द के गीत नहीं गाए जाते, हर्ष-ध्‍वनि सुनाई नहीं पड़ती। अंगूर के रस-कुण्‍डों में से रस निकालने वाले नहीं रहे। अंगूर-रस पेरने के समय की जानेवाली हर्ष-ध्‍वनि बन्‍द हो गई।</verse>
				<verse number="11">अत: मोआब के लिए मेरा प्राण शोक-संतप्‍त वीणा के सदृश व्‍याकुल है; कीर-हेरेस के लिए मेरा हृदय रो रहा है।</verse>
				<verse number="12">जब मोआब आराधना करने के लिए उपस्‍थित होगा, जब वह पूजास्‍थान में प्रार्थना करने के लिए आएगा और पहाड़ी शिखर के मन्‍दिर में पूजा पाठ करते-करते थक जाएगा, तब भी उसे कुछ लाभ न होगा।</verse>
				<verse number="13">प्राचीनकाल में प्रभु ने मोआब के सम्‍बन्‍ध में यही कहा था।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु अब प्रभु यों कहता है, “अनुबन्‍ध से बंधा मजदूर निश्‍चित अवधि पूर्ण हो जाने पर काम नहीं करता। तीन वर्षों की निश्‍चित अवधि में मोआब की विशाल जन-संख्‍या के बावजूद उसका वैभव समाप्‍त हो जाएगा। जो मोआबी शेष रहेंगे, उनकी संख्‍या नगण्‍य होगी, वे कमजोर राष्‍ट्र होंगे।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">दमिश्‍क के विषय में नबूवत: देखो दमिश्‍क नगर, अब नगर नहीं रह जाएगा, वह खण्‍डहरों का ढेर बन जाएगा।</verse>
				<verse number="2">सीरिया के नगर सदा के लिए उजड़ जाएंगे; वे केवल पशुओं के झुण्‍ड के लिए चरागाह बनेंगे। पशु उनपर निश्‍चिंत लेटेंगे, उनको वहाँ कोई डराएगा नहीं।</verse>
				<verse number="3">एफ्रइम राज्‍य का गढ़ और दमिश्‍क की राज्‍य-सत्ता विलुप्‍त हो जाएगी। सीरिया देश के बचे हुए लोगों का भविष्‍य और इस्राएलियों के वैभव का अन्‍त एक- जैसा है। स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का यही कथन है।</verse>
				<verse number="4">उस दिन याकूब का वैभव घट जाएगा, उसका पुष्‍ट शरीर दुबला हो जाएगा।</verse>
				<verse number="5">रपाइम की घाटी में जैसे फसल काटनेवाला बालों को काटकर अपनी बाहों में भरता है, फिर भी वहाँ किसान सिला बीनता है।</verse>
				<verse number="6">अथवा जैसे जैतून वृक्ष को झाड़ने पर उसमें कुछ फल शेष रह जाते हैं: फुनगी पर दो-तीन, वृक्ष की शाखाओं में चार-पांच, वैसे ही याकूब की दशा होगी। इस्राएल के परमेश्‍वर प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="7">उस दिन मनुष्‍य अपने बनानेवाले की ओर देखेगा। उसकी आंखें इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर की ओर लगी रहेंगी।</verse>
				<verse number="8">वह वेदियों की ओर दृष्‍टि नहीं करेगा, जिनको उसने अपने हाथ से बनाया था। वह अपने हाथ से गढ़ी हुई अशेराह देवी की मूर्तियों और सूर्य-देवता के स्‍तम्‍भों पर दृष्‍टिपात नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="9">हिव्‍वी और एमोरी राष्‍ट्रों ने इस्राएलियों के आगमन पर अपने नगर खाली कर दिए थे। इसी प्रकार उस दिन हिव्‍वी और एमोरी नगरों के समान सीरिया के किलाबन्‍द नगर भी खाली हो जाएंगे। सब नगर उजाड़ पड़े रहेंगे।</verse>
				<verse number="10">तू अपने उद्धारकर्ता परमेश्‍वर को भूल गया; तुझे अपने आश्रय की चट्टान का स्‍मरण नहीं रहा। अत: चाहे तू अदोनी देवता के सम्‍मान में बाग-बगीचे लगा ले; उस विदेशी देवता के लिए फूल-पौधों की कलम जमा ले,</verse>
				<verse number="11">अथवा रोपने के दिन तू उनके चारों ओर बाड़ा बांधे और दूसरे दिन तेरे बीज में अंकुर फूटें, तो भी असहनीय पीड़ा के दिन जब असाध्‍य रोग का आक्रमण होगा तब तेरी फसल सूख जाएगी।</verse>
				<verse number="12">सुन, अनेक देशों के सैनिक दहाड़ रहे हैं, जैसे उफनता हुआ समुद्र गर्जन करता है। राष्‍ट्रों का युद्ध स्‍वर सुन; वे प्रचण्‍ड धारा के समान गर्जन कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="13">यह सच है, कि राष्‍ट्र भयंकर बाढ़ की तरह दहाड़ रहे हैं; पर वे प्रभु की डांट से सिर पर पैर रखकर भागेंगे, जैसे पवन के सम्‍मुख पहाड़ी पर भूसा उड़ता है; जैसे बवन्‍डर से धूल उड़ती है।</verse>
				<verse number="14">देखो, संध्‍या समय आतंक का वास था; पर सबेरा होने के पूर्व ही वे गायब हो गए। यह उन लोगों की नियति है जो हमें लूटते हैं; यही उनका अन्‍त है, जो हमें उजाड़ते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">ओ पालोंवाले जलयान के देश, ओ इथियोपिआ की नदियों के उस पार के देश!</verse>
				<verse number="2">तू नरकट की नावों पर नील नदी के जलमार्ग से राजदूतों को भेजता है: “द्रुतगामी दूतो, उस राष्‍ट्र के पास जाओ, जिसके निवासी ऊंचे-ऊंचे, और चिकनी चमड़ी वाले हैं; उस कौम के पास जाओ, जिससे दूर और पास के सब देश डरते हैं, जो शक्‍तिशाली और विजयी राष्‍ट्र है, जिसका देश नदियों द्वारा कटा हुआ है।</verse>
				<verse number="3">ओ संसार के सब रहनेवालो! ओ पृथ्‍वी के सब निवासियो! जब ध्‍वजा पर्वतों पर फहरायी जाएगी, तब तुम उस को देखोगे; जब तुरही फूंकी जाएगी, तब तुम उस को सुनोगे।”</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने मुझसे यों कहा: “सूर्य की तेज धूप के समान, फसल की कटनी के समय ओस-भरे बादल के समान मैं अपने निवास-स्‍थान से उन पर चुपचाप दृष्‍टिपात करूंगा।”</verse>
				<verse number="5">अंगूर की फसल काटने के पहले जब बौड़ियों का खिलना समाप्‍त हो जाएगा, जब अंगूर के गुच्‍छे पकने लगेंगे, तब वह हंसियों से टहनियों को काटेगा, फैली हुई शाखाओं को छांटेगा।</verse>
				<verse number="6">वे पहाड़ के मांसाहारी पक्षियों के लिए, मैदान के जंगली पशुओं के लिए छोड़ दी जाएंगी। पहाड़ के मांसाहारी पक्षी ग्रीष्‍मकाल में और मैदान के सब जंगली पशु शीतकाल में उनमें निवास-स्‍थान बनाएंगे।</verse>
				<verse number="7">उस समय उस कौम के लोग जिनसे दूर और पास के सब देश डरते हैं, जो ऊंचे-ऊंचे और चिकनी चमड़ीवाले हैं, जो शक्‍तिशाली और विजयी राष्‍ट्र हैं, जिनका देश नदियों के द्वारा कटा हुआ है, स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु को भेंट चढ़ाएंगे। उनकी भेंट सियोन पर्वत पर, जहाँ स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का नाम प्रतिष्‍ठित है लाई जाएगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">मिस्र देश के विरुद्ध नबूवत: प्रभु एक तीव्रगामी मेघ पर सवार हो मिस्र देश आ रहा है। उसके सम्‍मुख मिस्र देश के देवताओं की मूर्तियाँ थर्रा उठेंगी। मिस्र के निवासियों का हृदय डूब जाएगा।</verse>
				<verse number="2">प्रभु यों कहता है: “मैं मिस्र निवासियों को एक-दूसरे के विरुद्ध उकसाऊंगा; वे आपस में लड़ेंगे: भाई, भाई के विरुद्ध पड़ोसी, पड़ोसी के विरुद्ध। एक नगर दूसरे नगर से, एक राज्‍य दूसरे राज्‍य से युद्ध करेगा।</verse>
				<verse number="3">मिस्र-निवासियों का उत्‍साह ठण्‍डा पड़ जाएगा: मैं उनकी योजनाओं को निरर्थक कर दूंगा। तब वे मार्गदर्शन के लिए अपनी देव-मूर्तियों, झाड़-फूंक करनेवालों, प्रेतसाधकों और टोनहों के पास जाएंगे।</verse>
				<verse number="4">मैं मिस्र-निवासियों को एक कठोर स्‍वामी के हाथ में सौंप दूंगा। एक खूंखार राजा उन पर शासन करेगा।” स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु स्‍वामी ने यही कहा है।</verse>
				<verse number="5">नील नदी का पानी सूख जाएगा; महानदी का तल शुष्‍क और रिक्‍त हो जाएगा।</verse>
				<verse number="6">उसकी नहरों से दुर्गन्‍ध आने लगेगी, नील नदी की सहायक नदियाँ भी सूख जाएंगी, वे शुष्‍क हो जाएंगी। नरकट और कांस झुलस जाएंगे।</verse>
				<verse number="7">नील नदी के मुहाने पर, नील नदी के तट पर शुष्‍क स्‍थल होंगे; जो कुछ उसके कछार में बोया जाएगा, वह सब सूख जाएगा; वह उड़ जाएगा, कुछ भी शेष नहीं रहेगा।</verse>
				<verse number="8">मछुवे शोक मनाएंगे, नील नदी में मछली पकड़नेवाले विलाप करेंगे। नील नदी के जल में जाल फेंकनेवाले उदास होंगे।</verse>
				<verse number="9">तीसी साफ करनेवाले मजदूर और सफेद कपास के बुनकर निराश होंगे।</verse>
				<verse number="10">समाज के स्‍तम्‍भ ध्‍वस्‍त हो जाएंगे; मजदूरी पर काम करनेवाले अत्‍यन्‍त दु:खित होंगे।</verse>
				<verse number="11">सोआन नगर के सामन्‍त निश्‍चय ही मूर्ख हैं, फरओ के बुद्धिमान मन्‍त्री भी मूर्खतापूर्ण सलाह देते हैं। तब तुम फरओ के सामने यह दावा कैसे कर सकते हो कि तुम बुद्धिमानों के अवशिष्‍ट हो, प्राचीन राजाओं के वंशज हो?</verse>
				<verse number="12">ओ मिस्र देश, कहां गए तेरे बुद्धिमान पंडित? वे तुझे बताएँ, तुझ पर प्रकट करें कि सेनाओं के प्रभु ने तेरे विरुद्ध क्‍या करने का निश्‍चय किया है?</verse>
				<verse number="13">सोअन नगर के सामन्‍त मूर्ख हो गए हैं; मेम्‍फिस नगर के सामन्‍त भ्रम में फंस गए हैं। मिस्र देश के कुलों के मुखियों ने मिस्र देश को पथभ्रष्‍ट कर दिया है।</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने मिस्र देश में संभ्रम की आत्‍मा प्रेषित की है। उन नेताओं के कारण मिस्री अपने सब कामों में इस तरह लड़खड़ाते हैं, जैसे कोई शराबी वमन करता हुआ लड़खड़ाता है।</verse>
				<verse number="15">अत: मिस्र देश कोई भी कार्य नहीं कर पाएगा; न उसके शासक, और न उसकी प्रजा न उसके अधिकारी, और न उसकी जनता।</verse>
				<verse number="16">उस दिन मिस्र-निवासी स्‍त्रियों के सदृश भयभीत होंगे। स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु उन पर अपना हाथ उठाएगा, और वे डर से कांपेंगे।</verse>
				<verse number="17">यहूदा प्रदेश मिस्र निवासियों के लिए ‘हौआ’ बन जाएगा। जो भी मिस्र निवासी उसका नाम सुनेगा, वह आतंकित हो जाएगा; क्‍योंकि सेनाओं के प्रभु ने मिस्र-निवासियों का विनाश करने का निश्‍चय किया है।</verse>
				<verse number="18">उस दिन मिस्र देश के पांच नगर कनान देश की भाषा बोलेंगे और स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के प्रति निष्‍ठा रखने की शपथ खाएँगे। इन पांच नगरों में से एक नगर का नाम ‘सूर्य नगर’ होगा।</verse>
				<verse number="19">उस दिन मिस्र देश में प्रभु के नाम की एक वेदी होगी, और मिस्र देश की सीमा पर प्रभु के नाम का एक स्‍तम्‍भ होगा।</verse>
				<verse number="20">यह मिस्र देश में स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के लिए एक चिह्‍न और साक्षी होगा। जब मिस्र-निवासी अत्‍याचारियों के कारण प्रभु की दुहाई देंगे तब प्रभु उनके पास एक उद्धारकर्ता भेजेगा। वह उनकी रक्षा कर उनका उद्धार करेगा।</verse>
				<verse number="21">प्रभु मिस्र-निवासियों पर स्‍वयं को प्रकट करेगा, और उस दिन मिस्र-निवासी प्रभु का अनुभव करेंगे, और वे पशु-बलि और अग्‍नि-बलि के द्वारा प्रभु की आराधना करेंगे। वे प्रभु के लिए मन्नतें मानेंगे और उनको पूर्ण करेंगे।</verse>
				<verse number="22">यद्यपि प्रभु मिस्र-निवासियों को मारेगा, तथापि वह उनको मार के द्वारा स्‍वस्‍थ भी करेगा। वे पश्‍चात्ताप कर प्रभु की ओर उन्‍मुख होंगे। प्रभु उनकी प्रार्थना सुनेगा, और तब उन्‍हें स्‍वस्‍थ करेगा।</verse>
				<verse number="23">उस दिन मिस्र देश से असीरिया देश तक एक राजमार्ग निर्मित होगा। असीरिया देश के नागरिक उस मार्ग से मिस्र देश में आयेंगे और मिस्र देश के नागरिक असीरिया देश को जाएंगे। मिस्र देश के निवासी असीरिया देश के निवासियों के साथ आराधना करेंगे।</verse>
				<verse number="24">उस दिन इस्राएली राष्‍ट्र मिस्र देश और असीरिया देश के बराबर होगा और वह पृथ्‍वी के सब देशों के लिए प्रभु की आशिष का माध्‍यम बनेगा;</verse>
				<verse number="25">क्‍योंकि स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु तीनों देशों को यह आशिष देगा: “धन्‍य हैं मिस्र-निवासी: तुम मेरे निज लोग हो। धन्‍य है असीरिया राष्‍ट्र: तू मेरे हाथों की रचना है। धन्‍य है इस्राएली राष्‍ट्र: तू मेरी मीरास है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">जिस वर्ष असीरिया के राजा सर्गोन ने अपने सेनापति को अश्‍दोद नगर पर आक्रमण करने के लिए भेजा था, और उसने वहाँ आकर युद्ध किया और उस पर अधिकार कर लिया था,</verse>
				<verse number="2">उस वर्ष प्रभु ने यशायाह बेन-आमोत्‍स को यह आदेश दिया था: “जा, अपनी कमर से टाट वस्‍त्र अलग कर और पैरों से अपने जूते उतार।” यशायाह ने प्रभु के आदेश का पालन किया। वह नंगे बदन और नंगे पैर चलते-फिरते थे।</verse>
				<verse number="3">तब प्रभु ने यह कहा, “जैसे मेरा सेवक यशायाह तीन वर्ष तक मिस्र देश और इथियोपिआ देश के विरुद्ध संकेत-चिह्‍न और चमत्‍कार स्‍वरूप नंगे बदन और नंगे पैर चलता-फिरता रहा,</verse>
				<verse number="4">वैसे ही असीरिया देश मिस्र देश के बन्‍दियों और इथियोपिआ के निवासियों को, युवकों और वृद्धों को, नंगे बदन और नंगे पैर ले जाएगा। उनके नितम्‍ब खुले होंगे। यह मिस्र देश के लिए अपमानजनक बात होगी।</verse>
				<verse number="5">तब समुद्र तट के निवासियों को अपनी आशा के केन्‍द्र इथियोपिआ और अहंकार के प्रतीक मिस्र देश के कारण हताश और लज्‍जित होना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="6">उस दिन वे यह कहेंगे, “ये ही थे हमारी आशा के केन्‍द्र। असीरिया के राजा से बचने के लिए हमने इनकी ही शरण ली थी! जब इनका यह हाल है, तब हम कैसे बचेंगे?”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">बेबीलोन के विरुद्ध नबूवत: जैसे नेगेब क्षेत्र में बवंडर उठता है, वैसे ही वह निर्जन प्रदेश से, आतंकमय देश से आ रहा है।</verse>
				<verse number="2">एक भयानक दृश्‍य मुझे दिखाया गया: लुटेरा लूटता जा रहा है, विनाश करनेवाला विनाश कर रहा है। ओ एलाम देश, आक्रमण कर। ओ मादय देश, घेरा डाल दे। जो आहें और विलाप, बेबीलोन ने उत्‍पन्न किये हैं, प्रभु उनका अन्‍त कर देगा।</verse>
				<verse number="3">इसलिए मेरी कमर में पीड़ा है, गर्भवती स्‍त्री की तरह मुझे भी पीड़ा हो रही है। मैं ऐसे संकट में हूं कि मुझे सुनाई नहीं पड़ता, मैं इतना घबरा गया हूं कि मुझे दिखाई नहीं देता।</verse>
				<verse number="4">मेरा हृदय धड़कता है, मैं अत्‍यन्‍त भयभीत हूं। जिस संध्‍या की मैं प्रतीक्षा कर रहा था, वह मेरी घबराहट का कारण बन गई।</verse>
				<verse number="5">वे भोजन की तैयारी कर रहे हैं। दस्‍तरख्‍वान बिछा रहे हैं। वे खा-पी रहे हैं। ओ सामन्‍तो, उठो। ढाल को तेल पिलाओ।</verse>
				<verse number="6">स्‍वामी ने मुझसे यों कहा है: “जा, एक पहरेदार को चौकी पर खड़ा कर; जो वह देखेगा, उसको घोषित करेगा।</verse>
				<verse number="7">जब वह सवारों को देखेगा: दो-दो की पंिक्‍त में चलनेवाले घुड़सवारों को, गधों के सवारों को, ऊंटों के सवारों को, तब वह ध्‍यान से बड़े ध्‍यान से उनकी आवाज सुनेगा।”</verse>
				<verse number="8">यह भयानक दृश्‍य देखनेवाले ने पुकारा: “ओ स्‍वामी, मैं दिन भर मीनार पर खड़ा-खड़ा पहरा देता रहा, मैंने चौकी पर रातें व्‍यतीत कीं।</verse>
				<verse number="9">देख, सवार आ रहे हैं। दो-दो की पंिक्‍त में घुड़सवार आ रहे हैं।” उसने उत्तर में यह कहा, “पतन हो गया! बेबीलोन देश का पतन हो गया! उसके शत्रु ने उसके इष्‍ट देवता की सब मूर्तियाँ भूमि पर ध्‍वस्‍त कर दीं।”</verse>
				<verse number="10">बेबीलोन के द्वारा रौंदे गए, अन्न के सदृश फटकारे गए मेरे पुत्रो! जो मैंने स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु से, इस्राएल के परमेश्‍वर से सुना, वह मैं तुम्‍हें बताता हूं।</verse>
				<verse number="11">एदोम देश के विरुद्ध नबूवत: सेईर पहाड़ से कोई मुझे पुकार रहा है: “ओ रखवाले, रात कितनी शेष रही? रात कितनी गुजर गई?”</verse>
				<verse number="12">रखवाला कहता है: “सबेरा हो रहा है, पर रात फिर आएगी। यदि पूछना चाहते हो, तो पूछो। लौटकर फिर आओ।”</verse>
				<verse number="13">अरब देश के विरुद्ध नबूवत: ओ ददान नगर के कारवां, तुम्‍हें अरब की बीहड़ झाड़ियों में रात व्‍यतीत करनी पड़ेगी।</verse>
				<verse number="14">ओ तेमा देश के निवासियो, प्‍यासों के लिए पानी ले जाओ, प्राण बचाकर भागनेवालों से जाकर मिलो, और उन्‍हें भोजन दो।</verse>
				<verse number="15">वे तलवार से, म्‍यान से बाहर निकली तलवार से, खींचे गए धनुष से युद्ध के दबाव से बचने के लिए अपना देश छोड़कर भागे हैं।</verse>
				<verse number="16">स्‍वामी ने मुझ से यों कहा है: “अनुबन्‍धी मजदूर के वर्षों के हिसाब से एक ही वर्ष में केदार के समस्‍त राज-वैभव का अन्‍त हो जाएगा।</verse>
				<verse number="17">धनुर्धारी सशक्‍त केदारी सैनिकों के कुछ ही वंशज शेष रहेंगे।” इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर ने यह कहा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">‘दर्शन की घाटी’ के विरुद्ध नबूवत: तुम्‍हें क्‍या हुआ कि तुम सबके सब मकान की छतों पर चढ़ गए?</verse>
				<verse number="2">अरे कोलाहल भरे नगर, जयजयकार करनेवाले नगर, आनन्‍द-उत्‍सव मनानेवाले नगर, तेरे मृतजन तलवार से नहीं मारे गए, और न युद्ध में मारे गए।</verse>
				<verse number="3">तेरे सैनिक-अधिकारी एक-साथ भाग गए थे, पर वे बिना धनुष के ही बन्‍दी बना लिये गए। तेरे नागरिक, जो युद्ध से बहुत दूर भाग गए थे, उन्‍हें खोज लिया गया, वे कैद कर लिये गए।</verse>
				<verse number="4">इसलिए मैं कहता हूं: “मुझसे आंख हटा लो, ताकि मैं फूट-फूट कर रो सकूं, मेरे लोगों की नगरी यरूशलेम के विनाश के शोक में मुझे सांत्‍वना देने का प्रयत्‍न न करो।”</verse>
				<verse number="5">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, स्‍वामी ने कोलाहल, विध्‍वंस और संभ्रम का दिन निर्धारित कर दिया है। दर्शन की घाटी में शहरपनाह फेंक दी गई। लोगों की दुहाई पहाड़ से टकरा रही है।</verse>
				<verse number="6">एलाम ने तरकश उठा लिया, सीरिया घोड़े पर सवार हुआ, कीर ने अपनी ढाल निकाल ली।</verse>
				<verse number="7">यहूदा प्रदेश की सर्वोत्तम घाटियाँ रथों से भर गईं घुड़सवार यरूशलेम नगर के प्रवेश-द्वारों पर खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="8">यों यहूदा प्रदेश की मोर्चाबन्‍दी ध्‍वस्‍त हो गई। उस दिन तुमने वन-भवन के शस्‍त्र-भण्‍डार को देखा,</verse>
				<verse number="9">तुमने देखा कि दाऊदपुर के किले में कितने जलकुण्‍ड हैं। तुमने निचले जलाशय का जल एकत्र किया।</verse>
				<verse number="10">तुमने यरूशलेम नगर के मकानों की गणना की परकोटे को सुदृढ़ बनाने के लिए तुमने अनेक मकान गिरा दिए।</verse>
				<verse number="11">तुमने पुराने जलाशय का जल एकत्र करने के लिए दो दीवारों के मध्‍य नया जलाशय बनाया। पर जिसने यह कार्य सम्‍पन्न किया था, उस पर तुमने दृष्‍टिपात भी नहीं किया; जिसने पहले से ही यह योजना बनाई थी, उसपर तुमने ध्‍यान भी नहीं दिया!</verse>
				<verse number="12">उस दिन स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने, स्‍वामी ने तुम्‍हें आदेश दिया था कि तुम अपना पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए रोओ, शोक मनाओ, सिर मुंड़ाओ, टाटवस्‍त्र पहिनो।</verse>
				<verse number="13">पर तुम उसका उल्‍लंघन कर आनन्‍द और हर्ष मना रहे हो; तुम बैलों को हलाल कर रहे हो; भेड़ों को काट रहे हो; और उनका मांस खा रहे हो, शराब पी रहे हो और यह कह रहे हो, “खाओ-पीओ, मौज करो; क्‍योंकि कल तो मरना ही है।”</verse>
				<verse number="14">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, स्‍वामी ने मेरे कान में यह भेद प्रकट किया, “निस्‍सन्‍देह इनके इस अधर्म का कोई प्रायश्‍चित नहीं है, केवल इनकी मृत्‍यु!”</verse>
				<verse number="15">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने, स्‍वामी ने यों कहा: “राज-भवन के महाप्रबन्‍धक शेबना के पास जा, और उससे यह कह:</verse>
				<verse number="16">‘तुझ-विदेशी का यहां क्‍या काम? तेरे नाते-रिश्‍तेदार यहां कौन हैं कि तू अपने लिए कबर खुदवा रहा है? और वह भी उच्‍च स्‍थान पर? तू चट्टान में अपने लिए निवास-स्‍थान क्‍यों खुदवा रहा है?</verse>
				<verse number="17">ओ बलवान पुरुष, प्रभु तुझको जोर से फेंक देगा। वह मुझे जकड़कर पकड़ लेगा;</verse>
				<verse number="18">वह तुझे चक्‍कर खिला-खिलाकर गेंद के समान दूर विस्‍तृत देश में फेंक देगा। वहाँ तू मरेगा, और वहीं तेरे वैभव के प्रतीक रथ भी। ओ शेबना, अपने स्‍वामी के राज-परिवार को कलंकित करनेवाले! प्रभु तुझसे यों कहता है:</verse>
				<verse number="19">मैं तुझे तेरे स्‍थान से हटा दूंगा; तू अपने महाप्रबन्‍धक-पद से नीचे उतार दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="20">उस दिन मैं अपने सेवक एलयाकीम बेन-हिलकियाह को बुलाऊंगा,</verse>
				<verse number="21">और उसको तेरे पद पर प्रतिष्‍ठित करूंगा: तेरी राजसी पोशाक पहनाऊंगा, उसकी कमर में तेरा राजसी कमरबन्‍द बांधूंगा, और उसके हाथ में तेरी सत्ता सौपूंगा। तब वह राजधानी यरूशलेम के निवासियों का, यहूदा प्रदेश का पिता के समान प्रशासक होगा।</verse>
				<verse number="22">मैं उसके कन्‍धे पर दाऊद के राजवंश की कुंजी रखूंगा। जो वह खोलेगा, उसको कोई व्यक्‍ति बन्‍द न कर सकेगा; और जो वह बन्‍द करेगा उसको कोई व्यक्‍ति खोल न सकेगा।</verse>
				<verse number="23">मैं उसको एक निश्‍चित स्‍थान में खूंटी के सदृश दृढ़ता से प्रतिष्‍ठित करूंगा। वह अपने पितृकुल के लिए महिमायुक्‍त सिंहासन बनेगा।’</verse>
				<verse number="24">“परन्‍तु एलयाकीम के कन्‍धों पर उसके पितृकुल के समस्‍त सदस्‍यों का− वंशजों और सन्‍तानों का, बाल-वृद्ध, स्‍त्री-पुरुषों का − भार होगा।</verse>
				<verse number="25">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: निश्‍चित स्‍थान में प्रतिष्‍ठित की गई खूंटी उस दिन अपने स्‍थान से उखाड़ ली जाएगी। वह काटी जाएगी और टूटकर गिर जाएगी। जो भार उस पर लदा था, वह गिरकर नष्‍ट हो जाएगा।” प्रभु ने यह कहा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">सोर के विरुद्ध नबूवत: तर्शीश के जलयान शोक-मग्‍न हैं; क्‍योंकि सोर बन्‍दरगाह नष्‍ट हो गया। कुप्रुस द्वीप की ओर से आने पर उनको इस बात का पता चला।</verse>
				<verse number="2">समुद्र तट के निवासी, सीदोन के व्‍यापारी विलाप कर रहे हैं। इनके प्रतिनिधि व्‍यापार के उद्देश्‍य से सागर को पार करते थे;</verse>
				<verse number="3">वे अनेक सागरों की यात्रा करते थे। शिहोर का अनाज, नील नदी की फसल उन्‍हें आय में प्राप्‍त होती थी। वे अनेक राष्‍ट्रों से व्‍यापार करते थे।</verse>
				<verse number="4">सीदोन, जो समुद्री किला है, निराशा में डूबकर यों कहता है: “ओ समुद्र! अब मुझे गर्भवती स्‍त्री की पीड़ाएं नहीं होतीं, अब मुझे सन्‍तान नहीं होगी। मेरे पुत्र नहीं हैं कि मैं उनका लालन-पालन करूं; पुत्रियाँ नहीं हैं कि मैं उनको बड़ा करूं।”</verse>
				<verse number="5">जब यह खबर मिस्र देश में पहुँची, उसके निवासी सोर के पतन का समाचार सुन अत्‍यन्‍त व्‍यथित हुए।</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने कहा, ‘जलयान से तर्शीश को जाओ; ओ समुद्रतट के निवासियो, विलाप करो!</verse>
				<verse number="7">क्‍या यही तुम्‍हारा समृद्ध नगर है जिसकी स्‍थापना प्राचीन काल में हुई थी? जिसके पैर उसे अपने उपनिवेश बसाने के लिए दूर-दूर देश ले गए थे?</verse>
				<verse number="8">किसने सोर के विरुद्ध यह योजना बनाई थी? सोर, जिसने अनेक राज्‍यों की स्‍थापना की, जिसके व्‍यापारी सामन्‍त थे, जिसके व्‍यापारियों का समस्‍त पृथ्‍वी पर आदर किया जाता था।</verse>
				<verse number="9">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने यह योजना बनाई थी, ताकि वह प्रत्‍येक अहंकारी का अहंकार मिटा दे, पृथ्‍वी के समस्‍त प्रतिष्‍ठित लोगों की प्रतिष्‍ठा धूल में मिला दे।</verse>
				<verse number="10">ओ तर्शीश के निवासियो, अब नील नदी के खेतीहरों की तरह खेतों में काम करो; क्‍योंकि बन्‍दरगाह नष्‍ट हो गया।</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने समुद्र पर अपना हाथ उठाया, उसने राज्‍यों को हिला दिया। प्रभु ने फीनीके देश के विषय में यह आदेश दिया: “उसके किलों को ढाह दो!”</verse>
				<verse number="12">प्रभु ने यह कहा, “ओ सीदोन की कुवांरी कन्‍या, संत्रस्‍त नगरी, तू समृद्ध नगरी नहीं रह सकेगी, यद्यपि तेरे नागरिक उठकर कुप्रुस द्वीप जाएंगे तो भी उन्‍हें वहाँ आराम नहीं मिलेगा।”</verse>
				<verse number="13">देखो, यह कसदी कौम का देश है; वह राष्‍ट्र नहीं बना रहा। असीरिया ने उस देश को विनष्‍ट कर जंगली पशुओं का निवास-स्‍थान बना दिया। उन्‍होंने गढ़ बना-बनाकर मोर्चाबन्‍दी की; उन्‍होंने उस के महल ढाह दिए; उसको खण्‍डहरों का ढेर बना दिया।</verse>
				<verse number="14">ओ तर्शीश के जलयानो, विलाप करो। तुम्‍हारा बन्‍दरगाह ध्‍वस्‍त कर दिया गया।</verse>
				<verse number="15">उस दिन से सोर देश एक राजा की जीवन-आयु तक, सत्तर वर्ष तक विस्‍मृत रहेगा। सत्तर वर्ष के बाद सोर की नियति यह होगी, जैसा एक वेश्‍या-गीत में कहा गया है:</verse>
				<verse number="16">“ओ विस्‍मृता। वृद्धा-वेश्‍या! हाथ में सितार ले नगर में घूम-फिर। सितार पर मधुर राग बजा, नए-नए गीत गा कि लोगों को फिर तेरी याद आ जाए।”</verse>
				<verse number="17">सत्तर वर्ष के पश्‍चात् प्रभु सोर नगर की सुधि लेगा, और सोर अपना पुराना आजीविका का साधन अपनाएगा पृथ्‍वी के समस्‍त राज्‍यों के साथ व्‍यापार सम्‍बन्‍ध स्‍थापित करेगा।</verse>
				<verse number="18">उसके व्‍यापार का लाभ, उसकी आय प्रभु को अर्पित की जायेगी। अर्पण का यह धन न भण्‍डारगृह में संचय किया जाएगा, और न व्‍यर्थ उसको जमा किया जाएगा, वरन् वह प्रभु के सम्‍मुख रहनेवालों के प्रचुर भोजन और भव्‍य वस्‍त्रों पर व्‍यय होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">देखो, प्रभु पृथ्‍वी को निर्जन और उजाड़ बना देगा; वह उसकी सतह को उलट देगा, और उस पर रहनेवालों को तितर-बितर कर देगा।</verse>
				<verse number="2">तब पुरोहित की भी वही दशा होगी जो आराधकों की होगी। इन सब की दशा एक-जैसी होगी: मालिक की और गुलाम की, मालकिन की और दासी की, विक्रेता की और खरीददार की, उधार देनेवाले की और उधार लेनेवाले की, साहूकार की और कर्जदार की।</verse>
				<verse number="3">पृथ्‍वी पूर्णत: निर्जन, एकदम उजाड़ हो जाएगी; क्‍योंकि प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="4">पृथ्‍वी शोक मना रही है, वह मुरझा रही है; दुनिया व्‍याकुल है, वह कुम्‍हला रही है, आकाश भी पृथ्‍वी के साथ क्षीण होता जा रहा है।</verse>
				<verse number="5">धरती अपने निवासियों के बोझ से अशुद्ध हो गई, क्‍योंकि लोगों ने विधि-विधानों का उल्‍लंघन किया, संविधियों की अवहेलना की, शाश्‍वत विधान को तोड़ दिया।</verse>
				<verse number="6">अत: पृथ्‍वी को शाप ग्रस रहा है, पृथ्‍वी के निवासी अपने अधर्म के कारण दु:ख भोग रहे हैं। वे झुलस गए; अत: पृथ्‍वी पर कुछ ही मनुष्‍य शेष रह गए!</verse>
				<verse number="7">अंगूर की नई फसल भी शोक मना रही है; अंगूर-उद्यान भी सूख गया। आनन्‍द मनानेवाले ठण्‍डी आहें भर रहे हैं।</verse>
				<verse number="8">डफ वाद्य-यन्‍त्र का हर्ष-निनाद शब्‍द अब नहीं होता; आनन्‍द-उत्‍सव मनानेवालों का शोर अब सुनाई नहीं पड़ता। सितार पर कर्ण-प्रिय राग अब नहीं बजता।</verse>
				<verse number="9">अब वे गाते हुए अंगूर का रस नहीं पीते; शराब भी कड़वी लगने लगी है।</verse>
				<verse number="10">निर्जन नगर तहस-नहस पड़ा है; प्रत्‍येक मकान का दरवाजा बन्‍द है, ताकि कोई व्यक्‍ति भीतर न आ सके।</verse>
				<verse number="11">अंगूर का रस उपलब्‍ध न होने के कारण गलियों में चीत्‍कार मचा है; आनन्‍द को पाला मार गया! देश से हर्ष विदा हो गया!</verse>
				<verse number="12">नगर में केवल विनाश ही शेष है, नगर के प्रवेश-द्वार तोड़ दिए गए, वे मलवा हो गए।</verse>
				<verse number="13">जैसे जैतून के फल झहराए जाते हैं, जैसे अंगूर के गुच्‍छे तोड़ लेने के बाद शेष अंगूरों को झाड़ते हैं, वैसे समस्‍त पृथ्‍वी पर सब जातियों को झहराया जाएगा!</verse>
				<verse number="14">भक्‍त उच्‍च स्‍वर में जयजयकार करेंगे, वे हर्ष से गीत गाएंगे। वे समुद्र की गर्जन से अधिक जोर-शोर से प्रभु के माहात्‍म्‍य के विषय में यह स्‍तुति गाएंगे:</verse>
				<verse number="15">“ओ पूर्व दिशा के निवासियो, प्रभु की महिमा करो! ओ समुद्र तट पर रहनेवालो, इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर के नाम का गुणगान करो।</verse>
				<verse number="16">पृथ्‍वी के सीमान्‍तों से हम धर्मात्‍मा परमेश्‍वर की महिमा के सम्‍बन्‍ध में स्‍तुति-गीत सुनते हैं।” परन्‍तु मैंने यह कहा, “ओह! मैं दु:ख से क्षीण हो रहा हूं, चिन्‍ता से व्‍याकुल हो रहा हूं। धिक्‍कार है विश्‍वासघातियों को, धोखेबाजों को; वे एक के बाद एक विश्‍वासघात किए जा रहे हैं।”</verse>
				<verse number="17">ओ पृथ्‍वी के निवासियो, तुम्‍हारे लिए आतंक, गड्ढा और फंदा निर्धारित हैं;</verse>
				<verse number="18">जो व्यक्‍ति आतंक का स्‍वर सुनकर भागेगा, वह गड्ढे में गिरेगा; और जो व्यक्‍ति गड्ढे से बचकर बाहर निकल आएगा, वह फंदे में फंसेगा, क्‍योंकि आकाश के झरोखे खुल गए हैं, और पृथ्‍वी की नींव कांप रही है।</verse>
				<verse number="19">पृथ्‍वी पूर्णत: विदीर्ण हो गई। पृथ्‍वी पूर्णत: फट गई पृथ्‍वी अत्यन्‍त कांप उठी।</verse>
				<verse number="20">पृथ्‍वी शराबी के समान लड़खड़ा रही है; वह झोपड़ी जैसी डोल रही है। उस पर उसके अपराधों का भारी बोझ है, वह बोझ से दबकर गिर रही है; वह फिर नहीं उठेगी।</verse>
				<verse number="21">उस दिन प्रभु आकाश की शक्‍तियों को आकाश में और पृथ्‍वी के राजाओं को पृथ्‍वी पर दण्‍ड देगा।</verse>
				<verse number="22">वे अधोलोक के गड्ढे में बन्‍दी के रूप में एकत्र होंगे। वे बन्‍दीगृह में अनेक दिन तक बन्‍द रहेंगे। तत्‍पश्‍चात् उनको दण्‍ड दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="23">तब चन्‍द्रमा शर्म से मुंह छिपाएगा, सूर्य का मुंह काला होगा; क्‍योंकि आकाश की शक्‍तियों का प्रभु सियोन पर्वत पर, यरूशलेम नगर पर शासन करेगा; और अपने सेवक-धर्मवृद्धों के सम्‍मुख अपनी महिमा प्रकट करेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">हे प्रभु, तू ही मेरा परमेश्‍वर है; मैं तुझे सराहूंगा, मैं तेरे नाम का गुणगान करूंगा। तूने अद्भुत कार्य किए हैं, तूने अपनी योजनाएं पूर्ण की हैं, जो आरम्‍भ से बनी थीं, जो विश्‍वस्‍त और निश्‍चयपूर्ण थीं।</verse>
				<verse number="2">तूने नगर को खण्‍डहरों का ढेर बना दिया; किलाबन्‍द नगर को खण्‍डहर कर दिया। विदेशियों के महलों का नगर, अब नगर नहीं रहा। उसका पुनर्निर्माण अब कभी नहीं होगा।</verse>
				<verse number="3">इसलिए शक्‍तिशाली कौमें तेरी महिमा करेंगी, खूंखार राष्‍ट्रों के नगर तुझसे डरेंगे।</verse>
				<verse number="4">तू गरीबों का सुदृढ़ आश्रय रहा है; तू संकट में पड़े निर्धन का सहारा रहा है। तू तूफान से रक्षा करनेवाला शरण-स्‍थल, ग्रीष्‍म-ताप से बचानेवाली शीतल छाया है। निर्दयी जन का फूत्‍कार उस तूफान के झोंके-सा है, जो दीवार से टकराता है;</verse>
				<verse number="5">वह शुष्‍क स्‍थान की ताप के समान है। तू विदेशियों की अहंकारपूर्ण उिक्‍तयों का शमन करता है; जैसे बदली में गर्मी कम हो जाती है वैसे ही निर्दयी का अहंकार-गान शान्‍त हो गया।</verse>
				<verse number="6">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु सियोन पर्वत पर सब जातियों के लिए महाभोज तैयार करेगा, जिस में छप्‍पन व्‍यंजन, शुद्ध किया हुआ अंगूर का रस होगा; जिसमें स्‍निग्‍ध भोजन, और पुराने अंगूर रस के पेय होंगे।</verse>
				<verse number="7">प्रभु इसी पर्वत पर उस आवरण को नष्‍ट कर देगा, जो समस्‍त जातियों पर छाया हुआ है; वह उस परदे को हटा देगा, जो सब राष्‍ट्रों पर पड़ा हुआ है।</verse>
				<verse number="8">वह सदा के लिए मृत्‍यु को समाप्‍त कर देगा, प्रभु, स्‍वामी सबकी आंखों के आंसू पोंछ डालेगा। वह अपने निज लोगों के कलंक को समस्‍त पृथ्‍वी से दूर कर देगा; प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="9">उस दिन लोग यह कहेंगे, “देखो, यही है हमारा परमेश्‍वर; हमने इसकी ही प्रतीक्षा की थी कि वह हमें बचाएगा। यही प्रभु है, हमने इसकी ही प्रतीक्षा की थी। आओ, हम उसके उद्धार के कारण आनन्‍द मनाएँ, हर्षित हों।”</verse>
				<verse number="10">प्रभु का वरदहस्‍त इसी पर्वत पर रहेगा; वह सियोन पर्वत की रक्षा करेगा; किन्‍तु मोआबी कौम अपने देश में रौंद दी जाएगी, जैसे घास का तिनका गोबर के गड्ढे में रौंदा जाता है।</verse>
				<verse number="11">जैसे तैराक तैरने के लिए अपने हाथ फैलाता है, मोआब भी अपने हाथ फैलाएगा; परन्‍तु प्रभु उसके गर्व को चूर-चूर करेगा, उसकी हर चाल को विफल करेगा।</verse>
				<verse number="12">उसकी ऊंची-ऊंची सुदृढ़ दीवारों को प्रभु नीचे गिरा देगा; वह उनको भूमि पर ध्‍वस्‍त करेगा, वह उनको मिट्टी में मिला देगा</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">उस दिन यहूदा प्रदेश के निवासी यह गीत गाएंगे: “यरूशलेम हमारा सुदृढ़ नगर है; प्रभु ने हमें बचाने के लिए नगर में दीवारें और परकोटे बनाए हैं।</verse>
				<verse number="2">नगर के प्रवेश-द्वार खोल दो, ताकि राष्‍ट के धार्मिक लोग जो प्रभु पर विश्‍वास करते हैं, नगर के भीतर प्रवेश करें।</verse>
				<verse number="3">प्रभु! जो व्यक्‍ति अपने मन को सदा तुझ में लीन रखता है, उसको तू पूर्ण शान्‍त जीवन प्रदान करता है, क्‍योंकि वह तुझ पर भरोसा रखता है।”</verse>
				<verse number="4">राष्‍ट्र के लोगो, प्रभु पर सदा भरोसा करो; क्‍योंकि प्रभु स्‍वयं शाश्‍वत चट्टान है: वह सदा हमारी रक्षा करता है।</verse>
				<verse number="5">उच्‍च स्‍थान पर रहनेवालों को, उच्‍च स्‍थित नगर के निवासियों को प्रभु ने नीचा दिखाया है। उसने अहंकारी नगर को धूल में मिला दिया है, उसे भूमि पर ध्‍वस्‍त कर दिया है।</verse>
				<verse number="6">अब लोगों के पांव उसको रौंदते हैं; गरीबों के पैर, दरिद्रों के पग उसको कुचलते हैं।</verse>
				<verse number="7">धार्मिक व्यक्‍ति का मार्ग समतल होता है, क्‍योंकि प्रभु, तू उसके मार्ग को सीधा बनाता है।</verse>
				<verse number="8">प्रभु, हम भी तेरे न्‍याय-मार्ग पर तेरी प्रतीक्षा करते हैं। तेरा स्‍मरणीय नाम लेने के लिए हमारे प्राण उत्‍सुक हैं।</verse>
				<verse number="9">मेरे प्राण रात में तेरे लिए तरसते हैं, मेरी आत्‍मा मेरे अन्‍त: में तुझे ढूंढ़ती है। जब तेरे न्‍याय-सिद्धान्‍त पृथ्‍वी पर प्रबल होते हैं, तब संसार के निवासी धर्म को सीखते हैं।</verse>
				<verse number="10">यदि दुर्जन पर दया भी की जाए तो भी वह धर्म को नहीं सीखेगा। वह धर्म-परायण देश में भी दुराचरण करता है, वह प्रभु की प्रभुता नहीं देखता!</verse>
				<verse number="11">प्रभु, न्‍याय करने के लिए तेरा हाथ उठा हुआ है; पर वे उसे नहीं देख रहे हैं। वे तेरे निज लोगों के प्रति तेरा उत्‍साह देखें, और तब वे लज्‍जित हों। शत्रुओं के प्रति तेरी क्रोधाग्‍नि उन्‍हें भस्‍म कर दे।</verse>
				<verse number="12">प्रभु, तू ही हमारे लिए शान्‍ति स्‍थापित करेगा, जो कुछ हमने किया, उसका करनेवाला वस्‍तुत: तू ही था!</verse>
				<verse number="13">हे हमारे प्रभु परमेश्‍वर, तेरे अतिरिक्‍त अन्‍य स्‍वामियों ने हम पर शासन किया, पर हम केवल तेरा नाम स्‍मरण करते हैं।</verse>
				<verse number="14">वे मृत हैं, वे जीवित नहीं होंगे; वे छायाएँ हैं, वे मृतकों के मध्‍य से उठ नहीं सकते। तूने उनको इस सीमा तक दण्‍डित किया, कि वे पूर्णत: नष्‍ट हो गए; तूने उनकी स्‍मृति तक मिटा दी!</verse>
				<verse number="15">किन्‍तु प्रभु, तूने हमारे राष्‍ट्र को बढ़ाया; निस्‍सन्‍देह तूने हमारे राष्‍ट्र को बढ़ाया, और यों अपने नाम की महिमा की। तूने हमारे देश की सब सीमाओं को बढ़ाया।</verse>
				<verse number="16">प्रभु, हम संकट-काल में तुझे ढूंढ़ते हैं। जब तू हमें ताड़ित करता है, तब हम तुझसे निरन्‍तर प्रार्थना करते हैं।</verse>
				<verse number="17">प्रभु, तेरे सम्‍मुख हम गर्भवती स्‍त्री के समान थे: जब उसका जनने का समय आता है तब वह प्रसव-पीड़ा से चीखती है।</verse>
				<verse number="18">मानो गर्भवती स्‍त्री के समान हमें भी प्रसव- पीड़ा हुई; पर हमने केवल वायु प्रसव की! हमने देश में मुक्‍ति का कोई कार्य नहीं किया; संसार को बसाने के लिए किसी का जन्‍म नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="19">ओ इस्राएली राष्‍ट्र, तेरे मृतक जीवित होंगे, उनका मृत शरीर लाशों के मध्‍य से उठेगा। ओ मिट्टी में दफनाए गए मृत लोगो, जागो, और जयजयकार करो! प्रभु, तेरी यह ओस ज्‍योतिर्मय ओस है। तू उसको मृत-लोक पर बरसाएगा, और मृतक जीवित हो जाएंगे!</verse>
				<verse number="20">ओ मेरे निज लोगो, अपने-अपने कक्ष में जाओ, और भीतर से दरवाजा बन्‍द कर लो। जब तक क्रोध शान्‍त न हो जाए, इस थोड़े समय तक अपने को छिपाए रखो।</verse>
				<verse number="21">देखो, पृथ्‍वी के निवासियों को, उनके अधर्म का दण्‍ड देने के लिए प्रभु अपने निवास-स्‍थान से बाहर निकल रहा है! तब पृथ्‍वी उन हत्‍याओं को प्रकट करेगी, जो उस पर की गई हैं; वह किसी के रक्‍त को नहीं छिपाएगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">उस दिन प्रभु अपनी मजबूत, कठोर और विशाल तलवार से वेगवान, वक्र सर्पासुर लिव्‍यातान को दण्‍ड देगा, वह समुद्र में रहने वाले जल-पशु का वध करेगा।</verse>
				<verse number="2">उस दिन तुम सुन्‍दर अंगूर-उद्यान के विषय में यह गीत गाना:</verse>
				<verse number="3">“मैं-प्रभु इस उद्यान का रखवाला हूं; मैं बार-बार इसे पानी से सींचता हूं, ऐसा न होकि इसके पत्ते मुरझाएँ: मैं दिन-रात इसकी रक्षा करता हूं।</verse>
				<verse number="4">मुझ में अब कोप नहीं रहा। यदि मैं कंटीले झाड़-झंखाड़ पाऊंगा, तो मैं उसके विरुद्ध युद्ध छेड़ दूंगा, मैं उन-सब को भस्‍म कर दूंगा।</verse>
				<verse number="5">अथवा यदि वे मेरी छत्र-छाया में शरण लेना चाहें तो वे मेरे साथ शान्‍ति स्‍थापित करें। वे मुझसे मेल-मिलाप करें।”</verse>
				<verse number="6">आगामी दिनों में याकूब राष्‍ट्र जड़ पकड़ेगा, इस्राएल देश पुष्‍पित होगा, उसमें शाखाएँ फूटेंगी, वह अपने फलों से समस्‍त संसार को भर देगा।</verse>
				<verse number="7">क्‍या प्रभु ने इस्राएलियों को उतना दण्‍ड दिया है, जितना उसने उन राष्‍ट्रों को दिया था, जिन्‍होंने इस्राएलियों को मारा था? क्‍या प्रभु ने इस्राएलियों का उतना ही वध किया है, जितना उनके वधिकों का किया था?</verse>
				<verse number="8">नहीं, प्रभु ने उन्‍हें थोड़ा-थोड़ा ताड़ित किया; उन्‍हें अपने देश से निर्वासित कर दंडित किया। जिस समय पूर्वी पवन बह रहा था, उसने उन्‍हें अपनी प्रचण्‍ड वायु से खदेड़ दिया।</verse>
				<verse number="9">अत: याकूब के अधर्म का प्रायश्‍चित यों किया जाएगा, उसके पाप के विमोचन का यह परिणाम होगा: वह चूना बनाने के पत्‍थरों की तरह वेदियों के सब पत्‍थरों को चूर-चूर करेगा; अशेराह देवी की मूर्तियाँ और सूर्य देवता के स्‍तम्‍भ खड़े नहीं रहेंगे।</verse>
				<verse number="10">किलाबन्‍द नगर सुनसान है, आबाद नगर उजड़ गया, निर्जन प्रदेश की तरह लोगों ने उसको छोड़ दिया। अब वहाँ पशुओं का रेवड़ चरता है; वह वहाँ बैठता है, और पौधों की डालियाँ तोड़ता है।</verse>
				<verse number="11">वृक्ष की डालियाँ सूख गईं; वे टूट गईं स्‍त्रियाँ आती हैं, और उनसे आग जलाती हैं। यह एक विवेकहीन कौम है; अत: उसका सृजक उस पर दया नहीं करेगा; उनको रचनेवाला उन पर कृपा नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="12">उस दिन प्रभु फरात नदी से मिस्र की बरसाती नदी तक अन्न को फटकेगा; तब तुम, ओ इस्राएलियो, अनाज के दाने के समान एक-एक व्यक्‍ति इकठ्टे किए जाओगे।</verse>
				<verse number="13">उस दिन महा नरसिंगा फूंका जाएगा। तब जो इस्राएली असीरिया देश में खो गए थे, और जो मिस्र देश को खदेड़ दिए गए थे, वे सब आएंगे, और यरूशलेम नगर में, पवित्र पर्वत पर प्रभु की आराधना करेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">एफ्रइम राज्‍य के शराबियों के अहंकारमय मुकुट को धिक्‍कार! उत्तरी राज्‍य के कान्‍तिमय सौंदर्य के मुरझाते हुए फूल को धिक्‍कार! यह मदिरा से मस्‍त शराबियों की उपजाऊ घाटी के ऊपरी भाग में खिला है।</verse>
				<verse number="2">देख, तुझे दण्‍ड देने के लिए प्रभु ने एक शक्‍तिशाली और बलवान राष्‍ट्र को नियुक्‍त किया है; वह ओलों की वर्षा जैसा तुझ पर बरसेगा; वह विनाशकारी तूफान के सदृश, प्रचण्‍ड तूफान के समान, बाढ़ की तेज धार के सदृश तुझ पर टूट पड़ेगा, और तुझे निर्दयतापूर्वक भूमि पर पटकेगा।</verse>
				<verse number="3">एफ्रइम राज्‍य के शराबियों का अहंकारमय मुकुट पैरों तले कुचला जाएगा।</verse>
				<verse number="4">उसकी उपजाऊ घाटी के ऊपरी भाग में खिले हुए कांतिमय सौंदर्य के मुरझाते हुए फूल की दशा ग्रीष्‍म ऋतु के पूर्व पके हुए अंजीर के फल के सदृश होगी: जो कोई उसको देखता है, वह तत्‍काल उस को तोड़ता, और अविलम्‍ब उसको खा जाता है।</verse>
				<verse number="5">उस दिन स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु इस्राएली राष्‍ट्र के बचे हुए लोगों के लिए महिमा का मुकुट, सुन्‍दरता का किरीट होगा!</verse>
				<verse number="6">जो न्‍याय-सिंहासन पर बैठकर न्‍याय करेगा, उसके लिए प्रभु न्‍याय की आत्‍मा होगा; वह उन सैनिको के लिए शक्‍ति की आत्‍मा होगा, जो नगर के प्रवेश-द्वार पर युद्ध में आक्रमणकारियों को पीछे ढकेलते हैं।</verse>
				<verse number="7">यरूशलेम के पुरोहित और नबी भी मदिरा पीकर डगमगाते हैं: वे शराब के कारण लड़खड़ाते हैं। निस्‍सन्‍देह पुरोहित और नबी मदिरा पीकर डगमगाते हैं। मदिरा के कारण उनकी मति भ्रष्‍ट हो गई; वे प्रभु के दर्शन को समझने में भूल करते हैं। वे फैसला सुनाते समय शराब के कारण लड़खड़ाते हैं।</verse>
				<verse number="8">दस्‍तरख्‍वान वमन-कै से भरे हैं, कोई भी स्‍थान गन्‍दगी से नहीं बचा!</verse>
				<verse number="9">वे ताना मारते हैं: “नबी किस व्यक्‍ति को ज्ञान सिखाएगा? वह किसको प्रभु का सन्‍देश समझाएगा? क्‍या उन शिशुओं को, जिन्‍होंने अभी-अभी मां का दूध पीना छोड़ा है, जो मां के स्‍तन से अलग किए गए हैं?”</verse>
				<verse number="10">यह सब बकवास है उनके लिए: “आदेश पर आदेश, आदेश पर आदेश, नियम पर नियम, नियम पर नियम, कुछ यहाँ, कुछ वहां।”</verse>
				<verse number="11">निस्‍सन्‍देह प्रभु अपरिचित भाषा बोलने वाले लोगों के द्वारा, विदेशी भाषा में, यरूशलेम के निवासियों से बात करेगा।</verse>
				<verse number="12">इनके विषय में प्रभु ने यह कहा था: “यही विश्राम है, कि तुम स्‍वयं थके-मांदे लोगों को विश्राम दो; इसी से पुनर्जीवन प्राप्‍त होता है।” परन्‍तु उन्‍होंने नहीं सुना था।</verse>
				<verse number="13">अत: उनके लिए प्रभु का यह सन्‍देश है: “आदेश पर आदेश, आदेश पर आदेश, नियम पर नियम, नियम पर नियम, कुछ यहाँ, कुछ वहां।” अत: वे ठोकर खाकर मुंह के बल गिरेंगे। उनका अंग-भंग होगा। वे जाल में फंसेंगे, और बन्‍दी बनेंगे।</verse>
				<verse number="14">अरे धर्म-निन्‍दको! राजधानी यरूशलेम में इन लोगों पर शासन करने वाले प्रशासको, प्रभु का यह सन्‍देश सुनो:</verse>
				<verse number="15">तुमने यह कहा है: “हमने मौत से सन्‍धि की है; अधोलोक से समझौता किया है अत: जब प्रलय का जल-प्रवाह बहेगा तब वह हम तक नहीं पहुंचेगा! असत्‍य को हमने अपना आश्रय-स्‍थल माना है,</verse>
				<verse number="16">इसलिए प्रभु, स्‍वामी यों कहता है: “देखो, मैं सियोन की नींव के लिए एक पत्‍थर, कसौटी पर कसा गया एक पत्‍थर, सुदृढ़ नींव के लिए आधार-शिला का कीमती पत्‍थर रख रहा हूं: ‘विश्‍वास करनेवाला अपने विश्‍वास में डगमगाता नहीं।’</verse>
				<verse number="17">मैं न्‍याय को मापदण्‍ड और धार्मिकता को साहुल बनाऊंगा! ओलों की वर्षा तुम्‍हारे असत्‍य के आश्रय-स्‍थल को बहा ले जाएगी, बाढ़ में तुम्‍हारा, झूठ का शरण-स्‍थान, डूब जाएगा।”</verse>
				<verse number="18">तब मौत से की गई तुम्‍हारी सन्‍धि टूट जाएगी, अधोलोक से किया गया तुम्‍हारा समझौता टिक नहीं पाएगा। जब प्रलय का जल-प्रवाह बहेगा, तब तुम उसमें डूब जाओगे।</verse>
				<verse number="19">जल-जब वह बहेगा, वह तुम्‍हें डुबा लेगा; वह हर सुबह बहेगा; वह दिन और रात में बहेगा। तुम उस खबर को सुनकर ही आतंकित हो जाओगे!</verse>
				<verse number="20">पलंग इतना बड़ा नहीं है कि पैर फैलाकर सोनेवाला सो सके; चादर इतनी छोटी है कि वह उसे पूरा ओढ़ नहीं सकता!</verse>
				<verse number="21">जैसे परासीम पर्वत पर युद्ध के समय प्रभु सक्रिय हुआ था, जैसे वह गिबओन घाटी में अत्‍यन्‍त क्रुद्ध हुआ था, वैसे ही वह अब उठेगा, और अपना क्रोध प्रकट करेगा: वह अपना कार्य करेगा, अद्भुत है उसका कार्य! वह अपना कार्य पूर्ण करेगा, अनोखा है उसका कार्य!</verse>
				<verse number="22">अत: धर्म-निन्‍दको, धर्म की निन्‍दा मत करो; अन्‍यथा तुम्‍हारे बन्‍धन और कस जाएंगे; क्‍योंकि स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, स्‍वामी के मुख से मैंने यह सुना है कि उसने समस्‍त देश के संहार का निश्‍चय किया है।</verse>
				<verse number="23">सुनो, ध्‍यान से मेरी बात सुनो; ध्‍यान दो, मेरे सन्‍देश पर कान दो।</verse>
				<verse number="24">जो किसान बीज बोने के लिए हल चलाता है, क्‍या वह निरन्‍तर हल चलाता ही रहता है? क्‍या वह खेत को हल से लगातार चीरता और हेंगा फेरता रहता है?</verse>
				<verse number="25">नहीं, वह खेत को चौरस करने के बाद उस पर सौंफ छितराता है, जीरे को बिखराता है; वह पंिक्‍तयों में गेहूं, तथा जौ को उसके नियत स्‍थान में और कठिए गेहूं को किनारे पर बोता है।</verse>
				<verse number="26">परमेश्‍वर ने किसान को सिखाया है; उसको खेती की उचित शिक्षा मिली है।</verse>
				<verse number="27">किसान यह जानता है: दांवरी की गाड़ी से सौंफ दांई नहीं जाती; गाड़ी का पहिया जीरे के ऊपर चलाया नहीं जाता; बल्‍कि सौंफ छड़ी से, और जौ सोठे से झाड़ा जाता है।</verse>
				<verse number="28">क्‍या अन्न, जिससे रोटी बनाई जाती है, दांवने में चूर-चूर किया जाता है? नहीं, किसान उसको सदा नहीं दांवता; वह अपनी गाड़ी के पहिए, बैलों के द्वारा उसके ऊपर से चलाता है; पर वह उसको चूर-चूर नहीं करता।</verse>
				<verse number="29">यह समझ भी किसान को स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु से प्राप्‍त होती है, प्रभु अद्भुत परामर्शदाता है, उसकी समझ महान है!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">सावधान, यरूशलेम नगर! तुझमें ही दाऊद ने पड़ाव डाला था। एक अथवा दो वर्ष गुजर जाने दे; जब उत्‍सवों का चक्र गुजर जाएगा,</verse>
				<verse number="2">तब मैं तुझको संकट में डालूंगा। नगर में शोक मनाया जाएगा; हर जगह रोना-पीटना होगा, तू निस्‍सन्‍देह मेरे क्रोध का अग्‍निकुण्‍ड बन जाएगा।</verse>
				<verse number="3">मैं दाऊद के सदृश तेरे विरुद्ध चारों ओर पड़ाव डालूंगा; बुर्ज बनाकर तुझे घेरूंगा; मैं तेरे विरोध में मोर्चाबन्‍दी करूंगा।</verse>
				<verse number="4">तेरा पतन होगा: तू पाताल से बोलेगा, मिट्टी के नीचे तेरी आवाज सुनाई देगी। भूत-प्रेत की आवाज के सदृश तेरी आवाज पाताल से आएगी; मिट्टी के नीचे से तेरे शब्‍द फुसफुसाहट के रूप में निकलेंगे।</verse>
				<verse number="5">तेरा शत्रु-दल बारीक रेत-कणों के सदृश बिखर जाएगा; निर्दयी आक्रमणकारियों का समुदाय भूसे के सदृश उड़ जाएगा। पलक झपकते, अचानक</verse>
				<verse number="6">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का आगमन होगा; बादल गरजेंगे, भूकम्‍प होगा, महानाद सुनाई देगा। बवंडर उठेगा, तूफान आएगा। भस्‍म करनेवाली अग्‍निज्‍वाला प्रकट होगी; और प्रभु तुझे दण्‍ड देगा।</verse>
				<verse number="7">ओ यरूशलेम नगर, तुझसे युद्ध करनेवाले सब राष्‍ट्रों का समुदाय, तुझे और तेरे गढ़ को घेरकर तुझसे लड़नेवाले सब शत्रु, जो तुझे कष्‍ट देते हैं, वे रात में देखे गए स्‍वप्‍न के सदृश, लुप्‍त हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="8">उनकी दशा वैसी होगी जैसी भूखे व्यक्‍ति की होती है: जब वह रात में स्‍वप्‍न देखता है कि वह भोजन कर रहा है, किन्‍तु जागने पर उसकी भूख शान्‍त नहीं होती! अथवा जैसी प्‍यासे व्यक्‍ति की होती है: जब वह रात में स्‍वप्‍न देखता है कि वह पानी पी रहा है, किन्‍तु जागने पर वह मूर्छित हो जाता है, क्‍योंकि उसकी प्‍यास बुझी नहीं होती! यही दशा उन सब राष्‍ट्रों के समुदाय की होगी जो सियोन पर्वत के विरुद्ध युद्ध करते हैं।</verse>
				<verse number="9">अरे यहूदा प्रदेश के निवासियो, अवाक् हो, और अवाक् ही बने रहो! अपनी आंखें फोड़ लो, और अन्‍धे हो जाओ! मतवाले हो, पर मदिरा पीकर नहीं; लड़खड़ाओ, लेकिन शराब पीकर नहीं!</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने तुम पर घोर आलस्‍य की आत्‍मा प्रेषित की है! उसने नबियों को, जो तुम्‍हारे नेत्र थे, बन्‍द कर दिया; तुम्‍हारे द्रष्‍टाओं पर, जो तुम्‍हारे मस्‍तिष्‍क थे, परदा डाल दिया!</verse>
				<verse number="11">अब दर्शन की ये सब बातें तुम्‍हारे लिए मुहरबन्‍द पुस्‍तक के शब्‍द बन गई हैं। जब तुम किसी पढ़े-लिखे व्यक्‍ति को पुस्‍तक देते और उससे कहते हो, “इसको पढ़ो,” तब वह तुमसे कहता है, “यह मुहरबन्‍द है, मैं इसको नहीं पढ़ सकता।”</verse>
				<verse number="12">जब तुम किसी अनपढ़ व्यक्‍ति को पुस्‍तक देते, और उससे कहते, “इसको पढ़,” तब वह तुम से कहता है, “मैं अनपढ़ हूं, पढ़ नहीं सकता।”</verse>
				<verse number="13">स्‍वामी ने यह कहा, “ये लोग केवल मुंह से मेरी आराधना करते हैं, केवल ओंठों से मेरा सम्‍मान करते हैं; किन्‍तु इनका हृदय मुझसे दूर है। ये दूसरों के आदेश से मेरी भक्‍ति करते हैं; इनकी भक्‍ति रटी-रटाई, सीखी हुई है।</verse>
				<verse number="14">अत: मैं इन लोगों के मध्‍य पुन: आश्‍चर्य कर्म, अद्भुत कार्य करूंगा: इनके बुद्धिमान लोगों की बुद्धि नष्‍ट हो जाएगी, समझदार व्यक्‍तियों की समझ को पाला मार जाएगा।”</verse>
				<verse number="15">धिक्‍कार है उन्‍हें, जो अपनी योजना को गहरे अन्‍धकार में प्रभु से छिपाते हैं, जो अन्‍धेरे में काम करते हैं, और यह सोचते हैं, “हमें कौन देखता है? हमें कौन जानता है?”</verse>
				<verse number="16">ओ उलटी समझवालो! क्‍या कुम्‍हार की गणना मिट्टी के बराबर की जाएगी? क्‍या बनाई गई वस्‍तु अपने बनाने वाले से यह कह सकती है; “तूने मुझे नहीं बनाया”? क्‍या रची गई वस्‍तु अपने रचने वाले से यह कह सकती है, “तुझ में समझ नहीं?”</verse>
				<verse number="17">निस्‍सन्‍देह कुछ ही समय के पश्‍चात् लबानोन का जंगल उपजाऊ मैदान में बदल जाएगा, और उपजाऊ मैदान घने जंगल में!</verse>
				<verse number="18">उस दिन बहरा व्यक्‍ति पुस्‍तक के शब्‍द सुनेगा, और अन्‍धे व्यक्‍ति की आंखें गहन अन्‍धकार में देखेंगी!</verse>
				<verse number="19">पीड़ित व्यक्‍ति प्रभु में अधिकाधिक आनन्‍दित होंगे, समाज का सर्वाधिक दरिद्र मनुष्‍य इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर में हर्षित होगा;</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि निर्दय मनुष्‍य निर्मल हो जाएंगे। धर्म-निन्‍दक शेष न बचेंगे; दुष्‍कर्म करने को सदा तैयार व्यक्‍ति नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="21">जो मनुष्‍यों को शब्‍दों में फंसाते हैं, जो अदालत में न्‍याय करनेवाले के लिए जाल रचते हैं, और जो झूठे तर्कों के द्वारा सच्‍चे मनुष्‍य को परास्‍त करते हैं, वे सब मिट जाएंगे।</verse>
				<verse number="22">अत: प्रभु, अब्राहम का मुक्‍तिदाता, याकूब के वंशजों का परमेश्‍वर, यों कहता है: “अब याकूब का वंश लज्‍जित नहीं होगा, अपमान के कारण उसका मुख काला नहीं होगा।</verse>
				<verse number="23">वह अपने मध्‍य में किए गए मेरे हस्‍तकार्य को देखेगा और मेरे नाम को पवित्र बनाए रखेगा। निस्‍सन्‍देह वह याकूब के पवित्र परमेश्‍वर की पवित्रता बनाए रखेगा, और इस्राएल के परमेश्‍वर की भक्‍ति करेगा।</verse>
				<verse number="24">भटकी हुई आत्‍माएं समझ को सीखेंगी, और धर्म-विद्रोही भी धार्मिक शिक्षा ग्रहण करेंगे।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">प्रभु कहता है; “ओ विद्रोही पुत्रो, धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम योजना तो बनाते हो, परन्‍तु मेरी सम्‍मति से नहीं; तुम सन्‍धि तो करते हो, पर मेरे आत्‍मा की प्रेरणा से नहीं। यों तुम पाप पर पाप करे रहे हो।</verse>
				<verse number="2">तुमने मिस्र देश जाने के लिए, वहां फरओ की रक्षा में आश्रय लेने के लिए, मिस्र की छत्र-छाया में शरण लेने के लिए प्रस्‍थान किया, और मेरे मुख−नबी−से पूछा तक नहीं!</verse>
				<verse number="3">अत: फरओ का आश्रय-स्‍थल तुम्‍हारे अपमान का कारण बनेगा; मिस्र देश की छत्र-छाया के कारण तुम्‍हारे सम्‍मान को ठेस लगेगी।</verse>
				<verse number="4">फरओ के सामन्‍त सोअन नगर में हैं, और उसके दूत हानेस नगर पहुंच चुके हैं।</verse>
				<verse number="5">तुम अपने साथ उपहार ले जा रहे हो, ऐसी कौम के लिए, जिससे तुम्‍हें कोई लाभ न होगा; वह न तुम्‍हारी मदद कर सकती है और न तुम्‍हें कोई लाभ पहुंचा सकती है। वह लज्‍जा और अपमान ही तुम्‍हें दे सकती है!”</verse>
				<verse number="6">नेगेब क्षेत्र के जानवरों के विषय में नबूवत: मिस्र देश को जानेवाले राजदूत, अपनी धन-सम्‍पत्ति गधों की पीठ पर लादे, अपने खजाने को ऊंटों के कोहान पर रखे, संकट और कष्‍टप्रद नेगेब प्रदेश से गुजरते हैं, जो सिंह और सिंहनी का इलाका है, जहाँ सांप और उड़नेवाले सर्प पाए जाते हैं। वे ऐसी कौम के पास जा रहे हैं जिससे उन्‍हें कोई लाभ न होगा!</verse>
				<verse number="7">मिस्र देश की सहायता व्‍यर्थ और निस्‍सार है; अत: मैंने उसका नाम “निठल्‍ला रहब” रखा है।</verse>
				<verse number="8">अब जा, उनके सम्‍मुख एक पट्टी पर यह संदेश अंकित कर, एक पुस्‍तक में यह लिख, ताकि आनेवाली पीढ़ियों के लिए सदा-सर्वदा तक साक्षी बनी रहे।</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि यह विद्रोही कौम है, झूठी संतान है, ये प्रभु की शिक्षा न सुननेवाले पुत्र हैं।</verse>
				<verse number="10">ये द्रष्‍टाओं को आदेश देते हैं: “परमेश्‍वर के दर्शन मत देखो;” और दर्शियों से कहते हैं, “जो कटु सत्‍य है उसकी नबूवत हम से मत करो। हमें मीठी-मीठी बातें सुनाओ, हमसे मिथ्‍या भविष्‍यवाणी कहो।</verse>
				<verse number="11">नबियो, मार्ग छोड़ दो, रास्‍ते से हट जाओ। इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर के विषय में हमें और न सुनाओ।”</verse>
				<verse number="12">अत: इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर यों कहता है: “तुमने मेरे संदेश को तुच्‍छ समझा; तुम अत्‍याचार और कुटिलता पर भरोसा करते हो, तुम अत्‍याचार और कुटिलता का सहारा लेते हो;</verse>
				<verse number="13">इस कारण तुम्‍हारा यह अनिष्‍ट होगा: जैसे एक ऊंची दीवार का कुछ भाग टूट कर आगे निकल आता है, और गिरनेवाला होता है; अचानक, क्षण-भर में टूटकर गिर पड़ता है, ऐसी ही दशा तुम्‍हारी होगी।</verse>
				<verse number="14">तुम कुम्‍हार के पात्र के सदृश निर्दयता से पटक कर चकनाचूर किए जाओगे; जैसे उसके टुकड़ों में एक भी ठीकरी नहीं मिलती, जिससे चूल्‍हे में से आग निकाली जा सके, या कुण्‍ड में से पानी निकाला जा सके, वैसे ही विनाश के बाद तुम्‍हारा पता नहीं चलेगा।”</verse>
				<verse number="15">इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर, प्रभु, स्‍वामी यों कहता है: “लौट आने और शान्‍त रहने से ही तुम्‍हारी रक्षा होगी, चुप रहने और भरोसा करने में ही तुम्‍हारी शक्‍ति है।” पर तुमने ऐसा नहीं किया।</verse>
				<verse number="16">तुमने कहा, “नहीं, हम घोड़ों पर बैठकर अविलम्‍ब जाएंगे।” अत: तुम्‍हारा विनाश अविलम्‍ब होगा। तुमने कहा, “हम द्रुतगामी घोड़ों पर बैठकर जाएंगे।” अत: तुम्‍हारा पीछा करनेवाले द्रुतगामी होंगे।</verse>
				<verse number="17">एक शत्रु-सैनिक के डर से तुम्‍हारे एक हजार सैनिक भागेंगे; पाँच शत्रु-सैनिकों के डराने से तुम सब भागोगे, और तब तक भागते रहोगे जब तक तुम पर्वत-शिखर पर गड़े झंडे के समान अकेले, पहाड़ी की चोटी पर गड़ी अकेली पताका के सदृश नगण्‍य न रह जाओ।</verse>
				<verse number="18">प्रभु अब भी प्रतीक्षा कर रहा है कि तुम प्रायश्‍चित करो, और वह तुम कर कृपा करे। वह तुम पर दया करने को तत्‍पर है। प्रभु न्‍याय करनेवाला परमेश्‍वर है। धन्‍य हैं वे, जो उसकी प्रतीक्षा करते हैं।</verse>
				<verse number="19">ओ सियोन के लोगो, यरूशलेम नगर में रहनेवालो, तुम अब नहीं रोओगे; तुम्‍हारी दुहाई की पुकार सुनकर प्रभु तुम पर निस्‍सन्‍देह कृपा करेगा। जब वह उसको सुनेगा तब निश्‍चय ही वह तुम्‍हें उत्तर देगा।</verse>
				<verse number="20">यद्यपि स्‍वामी ने तुम्‍हें कष्‍ट की रोटी खिलाई और दु:ख का पानी पिलाया; तो भी प्रभु, तुम्‍हारा गुरु तुमसे स्‍वयं को फिर कभी नहीं छिपाएगा! तुम स्‍वयं अपनी आंखों से अपने गुरु के दर्शन करोगे!</verse>
				<verse number="21">जब तुम सत्‍य मार्ग से दाएं-बाएं भटकोगे तब तुम्‍हारे कानों में पीछे से यह आवाज सुनाई देगी; “सत्‍य मार्ग यही है, इस पर चलो!”</verse>
				<verse number="22">तुम देवी-देवताओं की सोना-चांदी से मढ़ी हुई मूर्तियां अशुद्ध करोगे, और उन्‍हें कचरे की तरह फेंक दोगे। तुम उनसे यह कहोगे, “हटो यहां से।”</verse>
				<verse number="23">प्रभु तुम्‍हारे खेतों में बोए हुए बीजों के लिए समय पर वर्षा करेगा, और तुम्‍हारे खेतों में खूब फसल होगी, भरपूर उपज उत्‍पन्न होगी। उस दिन तुम्‍हारे पशु बड़े-बड़े चरागाहों में घास चरेंगे।</verse>
				<verse number="24">खेत में काम करनेवाले बैल और गधे सूप और डलिया से फटकी हुई भूसी नमक के साथ खाएंगे।</verse>
				<verse number="25">उस महासंहार के दिन जब बुर्ज गिर जाएंगे, तब प्रत्‍येक ऊंचे पहाड़ पर, हर एक ऊंची पहाड़ी पर बहते हुए झरने फूटेंगे।</verse>
				<verse number="26">उस दिन जब प्रभु अपने निज लोगों की चोटों की मरहम पट्टी करेगा। जब वह उनके घावों को स्‍वस्‍थ करेगा जो उसके प्रहार से हुए थे, तब चन्‍द्रमा का प्रकाश सूर्य के प्रकाश के सदृश हो जाएगा, और सूर्य का प्रकाश सात गुना तेज होगा, सप्‍ताह भर का सम्‍मिलित प्रकाश एक दिन में होगा!</verse>
				<verse number="27">देखो, प्रभु दूर से आ रहा है, उसकी क्रोधाग्‍नि प्रज्‍वलित है; धुएं का बादल उठ रहा है। उसके ओंठ क्रोध से फड़क रहे हैं, उसकी जीभ भस्‍मकारी ज्‍वाला के समान लपलपा रही है!</verse>
				<verse number="28">उसका श्‍वास उमड़ती हुई नदी के समान है, जिसकी बाढ़ में लोग गले तक डूब जाते हैं। वह विनाश की छलनी से राष्‍ट्रों को छानता हुआ, कौमों के जबड़ों में पथभ्रष्‍ट करनेवाली लगाम लगाता हुआ आ रहा है।</verse>
				<verse number="29">जैसे पवित्र पर्व की रात में तुम गीत गाते हो, वैसे ही तुम उस दिन गीत गाओगे। जैसे प्रभु के पर्वत, इस्राएल की चट्टान पर आनेवाला तीर्थयात्री मार्ग में बांसुरी बजाता हुआ आनन्‍द मनाता है, वैसे ही तुम हृदय से आनन्‍द मनाओगे।</verse>
				<verse number="30">उस दिन प्रभु अपने भक्‍तों को अपनी तेजस्‍वी वाणी सुनाएगा और पृथ्‍वी की ओर नीचे आती हुई अपनी शक्‍तिशाली भुजा के दर्शन कराएगा। वह प्रचण्‍ड क्रोध, भस्‍मकारी ज्‍वाला, मेघों की गड़गड़ाहट, तूफान और ओलों की वर्षा में यह कार्य करेगा।</verse>
				<verse number="31">प्रभु अपने डण्‍डे से असीरियाई सेना पर प्रहार करेगा, और सैनिक उसकी आवाज सुनकर आतंक से थर्रा उठेंगे।</verse>
				<verse number="32">प्रभु के डण्‍डे का प्रहार, जिससे वह उन्‍हें दण्‍ड देगा और उन पर आघात करेगा, डफ और सितार की ध्‍वनि के साथ होगा। वह हाथ घुमा-घुमा कर उनसे लड़ता रहेगा।</verse>
				<verse number="33">बहुत समय से एक चिता तैयार है। वह राजा के लिए तैयार की गई है यह चिता गहरी और चौड़ी बनाई गई है। उस पर बहुत ईंधन और आग जमा है। प्रभु का श्‍वास जलते हुए गंधक की धारा की तरह उसे सुलगाएगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">ओ इस्राएलियो, धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम मिस्र-देश से सहायता मांगने जाते हो; तुम उसकी अश्‍व-शक्‍ति का सहारा लेते हो। तुम्‍हें उसके रथों पर भरोसा है; क्‍योंकि उसके पास असंख्‍य रथ हैं। तुम्‍हें उसके घुड़सवारों पर विश्‍वास है; क्‍योंकि वे बहुत बलवान हैं। ओ इस्राएलियो, धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर की ओर सहायता के लिए नहीं देखते; तुम प्रभु का मार्गदर्शन नहीं खोजते।</verse>
				<verse number="2">परन्‍तु प्रभु भी बुद्धिमान है; वह दुर्जनों को दु:ख देता है। वह अपने वचन से नहीं मुकरता है। वह दुर्जनों के गृह-कुल के विरुद्ध उठता है। वह उनको भी दण्‍डित करता है जो दुष्‍कर्मियों की सहायता करते हैं।</verse>
				<verse number="3">मिस्र निवासी मनुष्‍य हैं, ईश्‍वर नहीं। उनके घोड़े ‘हाड़-मांस’ हैं, आत्‍मा नहीं! प्रभु के हाथ उठाते ही सहायता करनेवाला औंधे मुंह गिर पड़ेगा; और जिसकी उसने सहायता की है, वह धराशायी हो जाएगा। यों दोनों एक साथ नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने मुझ से यह कहा: “सिंह या सिंह-शावक अपने शिकार को दबोच कर गुर्राता है; और उसको भगाने के लिए अनेक चरवाहे बुलाए जाते हैं। वे हल्‍ला करते हैं, पर वह उनके हो-हल्‍ला से आतंकित नहीं होता; वह उनके शोर-गुल की परवाह नहीं करता। इसी प्रकार मैं-स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु सियोन पर्वत पर, उसकी पहाड़ी पर युद्ध करने के लिए नीचे आऊंगा।</verse>
				<verse number="5">जैसे पक्षी अपने घोंसले के चारों ओर मंडराकर अपने बच्‍चों की रक्षा करते हैं, वैसे ही मैं-स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यरूशलेम नगर की रक्षा करूंगा। मैं यरूशलेम की रक्षा कर उसको मुक्‍त करूंगा; मैं उसको नष्‍ट न होने दूंगा, मैं उसको बचाऊंगा।</verse>
				<verse number="6">ओ इस्राएलियो, जिसके प्रति तुमने भारी विद्रोह किया, उसकी ओर लौटो।</verse>
				<verse number="7">सोना-चांदी की मूर्तियां जिन को तुमने अपने लिए पूजा के उद्देश्‍य से अपने हाथों से गढ़ा, और यों पाप किया, उनको तुम उस दिन फेंक दोगे।</verse>
				<verse number="8">“असीरिया राष्‍ट्र तलवार से मौत के घाट उतारा जाएगा, पर यह तलवार मनुष्‍य की नहीं होगी! यह तलवार उसका पूर्ण संहार करेगी। असीरियाई सेना इस तलवार के कारण उसके सम्‍मुख से भागेगी; उसके सैनिक बन्‍दी होंगे, और वे बेगार करेंगे।</verse>
				<verse number="9">असीरिया का राजा आतंकित हो भाग जाएगा; प्रशासक भयाकुल हो राष्‍ट्र-पताका छोड़कर भाग जाएंगे।” जिसकी अग्‍नि-ज्‍वाला सियोन में है, जिसका अग्‍नि-कुण्‍ड यरूशलेम में है, उस प्रभु ने यह कहा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="32">
				<verse number="1">देखो, एक राजा ऐसा होगा, जो धार्मिकता से राज्‍य करेगा, उसके प्रशासक न्‍यायपूर्वक शासन करेंगे।</verse>
				<verse number="2">राजा और प्रशासक जनता के लिए मानो आंधी से छिपने का आश्रय-स्‍थल तूफान से बचने का आड़-स्‍थल होंगे। वे मानो निर्जल प्रदेश में जल के झरने उत्तप्‍त भूमि में विशाल चट्टान की छाया होंगे।</verse>
				<verse number="3">उनके राज्‍य-काल में लोग, जो अपनी आंखों से देख सकते हैं, वे ध्‍यान से देखेंगे; जो अपने कानों से सुन सकते हैं, वे प्रभु का सन्‍देश ध्‍यान से सुनेंगे।</verse>
				<verse number="4">उतावले हृदय वाले मनुष्‍य ज्ञान की बातें समझ सकेंगे; जो हकलाते हैं, वे स्‍पष्‍ट और अविलम्‍ब बोलेंगे।</verse>
				<verse number="5">उनके राज्‍य में मूर्ख कुलीन नहीं कहलाएगा, और न धूर्त्त का सम्‍मान किया जाएगा।</verse>
				<verse number="6">क्‍योंकि मूर्ख मूर्खता की बातें करता है, उसका हृदय दुष्‍कर्म की योजना रचता है। उसका हर कार्य धर्महीन होता है, वह प्रभु के विषय में कुतर्क करता है। वह भूखे को भूखा ही रहने देता है। वह प्‍यासे की प्‍यास नहीं बुझाता है।</verse>
				<verse number="7">धूर्त्त की धूर्त्तता बुरी होती है। वह दुष्‍टतापूर्ण कुचक्र रचता है: चाहे गरीब सच्‍चाई के मार्ग पर क्‍यों न हो, धूर्त्त उसको झूठी बातों से लूटता है।</verse>
				<verse number="8">परन्‍तु उदार मनुष्‍य उदारता की ही बातें सोचता है, न केवल वह सोचता है, वरन् उनको कार्यरूप में परिणत भी करता है!</verse>
				<verse number="9">ओ आलसी स्‍त्रियो, उठो और मेरी बात सुनो! ओ आत्‍म-सन्‍तुष्‍ट महिलाओ, मेरे शब्‍दों पर ध्‍यान दो!</verse>
				<verse number="10">ओ आत्‍म-सन्‍तुष्‍ट महिलाओ, एक वर्ष से कुछ अधिक समय बीतते ही तुम संकट में पड़ जाओगी: अंगूर की फसल नष्‍ट हो जाएगी, फलों की उपज नहीं होगी।</verse>
				<verse number="11">ओ आलसी स्‍त्रियो, कांपो! ओ आत्‍म-सन्‍तुष्‍ट महिलाओ, व्‍याकुल हो! पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र उतारो, और अपनी कमर में टाट वस्‍त्र लपेट लो।</verse>
				<verse number="12">हरे-भरे लहलहाते खेतों के लिए, अंगूर उद्यानों के लिए छाती पीटो।</verse>
				<verse number="13">शोक मनाओ! मेरे देशवासियों की धरती में अब झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। सुखी नगर के सब उल्‍लसित घरों के लिए शोक मनाओ।</verse>
				<verse number="14">राजमहल परित्‍यक्‍त हो जाएगा, आबाद नगर उजाड़ हो जाएगा। पहाड़ी और पहरेदार के बुर्ज सदा के लिए खोहें बन जाएंगे; जहाँ जंगली गधे मौज करेंगे, जहाँ पालतू पशु घास चरेंगे।</verse>
				<verse number="15">जब ऊपर से हम पर आत्‍मा उंडेला जाएगा तब यह निर्जन प्रदेश उपजाऊ भूमि में बदल जाएगा, और उपजाऊ भूमि ही वन मानी जाएगी।</verse>
				<verse number="16">निर्जन प्रदेश में न्‍याय का वास होगा, और उपजाऊ भूमि में धार्मिकता निवास करेगी।</verse>
				<verse number="17">धार्मिकता से शान्‍ति मिलेगी, और धार्मिकता का फल होगा: चिर सुख-चैन और सुरक्षा!</verse>
				<verse number="18">मेरे देशवासी शान्‍तिपूर्ण घरों में, सुरक्षित मकानों में और आरामदायक स्‍थानों में निवास करेंगे।</verse>
				<verse number="19">फिर भी वन का सर्वनाश होगा, और नगर पूर्णत: मटियामेट हो जाएगा।</verse>
				<verse number="20">जलाशयों के तट पर खेती करनेवालो! तुम सुखी होगे; तुम बैल और गधे को स्‍वतन्‍त्रता से इधर-उधर विचरने दोगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="33">
				<verse number="1">अरे विनाशक, तेरा बुरा हो; स्‍वयं तेरा कभी विनाश नहीं हुआ! अरे विश्‍वासघाती, तेरे साथ कभी किसी ने विश्‍वासघात नहीं किया! जब तू विनाश कर चुकेगा तब तेरा भी विनाश होगा। जब तू विश्‍वासघात कर चुकेगा तब तेरे साथ भी विश्‍वासघात किया जाएगा।</verse>
				<verse number="2">हे प्रभु, हम पर कृपा कर, हम तेरी प्रतीक्षा करते हैं। रोज सबेरे तू हमारा सम्‍बल बन और संकट के दिन हमारा उद्धारकर्ता!</verse>
				<verse number="3">तेरी ललकार से कौमें भाग जाती हैं, तेरे उठते ही राष्‍ट्र तितर-बितर हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="4">जैसे टिड्डियां वनस्‍पति को चट कर जाती हैं, वैसे ही लोग विनाशक के लूट के माल को हड़प जाएंगे। जैसे टिड्डे घास-फूस पर टूट पड़ते हैं, वैसे ही वे उसके माल पर टूट पड़ेंगे।</verse>
				<verse number="5">प्रभु महान है; क्‍योंकि वह उच्‍च स्‍थान पर विराजमान है। वह सियोन पर्वत को न्‍याय और धार्मिकता से परिपूर्ण करेगा।</verse>
				<verse number="6">ओ इस्राएल, तेरे युग में प्रभु स्‍थायित्‍व का आधार होगा; वह तुझे पूर्ण उद्धार, अपार बुद्धि और असीमित ज्ञान प्रदान करेगा। प्रभु का भय ही तेरा एकमात्र धन है!</verse>
				<verse number="7">देखो, नगर के बाहर महायोद्धा सहायता के लिए पुकार रहे हैं; शान्‍ति-स्‍थापना के लिए भेजे गए दूत फूट-फूट कर रो रहे हैं।</verse>
				<verse number="8">राजमार्ग उजाड़ पड़े हैं, यात्रियों का आना-जाना बन्‍द है। संधियां भंग हो गईं, सािक्षयां तुच्‍छ समझी जा रही हैं; अब मनुष्‍य, मनुष्‍य का सम्‍मान नहीं करता।</verse>
				<verse number="9">देश विलाप कर रहा है, वह दु:ख से व्‍याकुल है। अनावृष्‍टि के कारण लबानोन की हरियाली कुम्‍हला गई, वह सूख गया। शारोन की उपजाऊ भूमि मरुस्‍थल बन गई। बाशान और कर्मेल क्षेत्र के वृक्ष सूख गए।</verse>
				<verse number="10">प्रभु राष्‍ट्रों से यह कहता है, “अब मैं उठूंगा, अब मैं हस्‍तक्षेप करने के लिए उठूंगा; मैं अपनी महानता प्रकट करूंगा।</verse>
				<verse number="11">तुम्‍हें सूखी घास का गर्भ है, अत: तुम भूसी को ही जन्‍म दोगे। तुम्‍हारी सांस आग है, वह स्‍वयं तुमको भस्‍म करेगी।</verse>
				<verse number="12">कौमें जले हुए चूने के सदृश राख का ढेर बन जाएंगी, जैसे कांटों को काटकर आग में झोंक देते हैं, वैसे ही राष्‍ट्र आग में झोंक दिए जाएंगे।”</verse>
				<verse number="13">दूर देशों में रहनेवाले इस्राएलियो, सुनो, मैंने क्‍या किया है। समीप के देशों में रहनेवाले इस्राएलियो, मेरे सामर्थ्य को स्‍वीकार करो।</verse>
				<verse number="14">सियोन में रहनेवाले पापी भयभीत हैं; डर ने अधार्मिकों को दबोच लिया है। वे यह कहते हैं, “हम में से कौन व्यक्‍ति भस्‍म करनेवाली अग्‍नि में रह सकता है? हम में कौन व्यक्‍ति शाश्‍वत अग्‍नि में वास कर सकता है?”</verse>
				<verse number="15">वह व्यक्‍ति जिसका आचरण धर्ममय है, जो हृदय से सीधी-सच्‍ची बातें बोलता है, जो शोषण से घृणा करता है, जो घूस से अपना हाथ सिकोड़ लेता है, जो हिंसा की बातें सुनने से, अपने कान बन्‍द कर लेता है, जो बुराई को देखने से अपनी आंखें बन्‍द कर लेता है।</verse>
				<verse number="16">ये कार्य करनेवाला व्यक्‍ति उच्‍चस्‍थान पर निवास करेगा, उसके रक्षा-स्‍थान चट्टानी किले होंगे; उसे भोजन सदा मिलता रहेगा, उसे जल का अभाव कभी न होगा।</verse>
				<verse number="17">तेरी आंखें राजा को उसके वैभव में देखेंगी; तू अपने देश को देखेगा, जिसकी सीमाएं दूर-दूर तक फैली हुई होंगी।</verse>
				<verse number="18">तेरा हृदय आतंक के दिनों को याद करेगा: “अब वह कर-मापक कहाँ गया? लेखपाल कहाँ है? जो बुर्जों को गिनता था, वह कहां गया?”</verse>
				<verse number="19">अब तू अपने देश में अहंकारी जनों को नहीं देखेगा; उन्‍हें भी नहीं पाएगा, जो अस्‍पष्‍ट बोली बोलते हैं, जिसको तू समझ नहीं पाता, जो हकलाकर बातें करते हैं, जिनको तू समझ नहीं पाता।</verse>
				<verse number="20">अपने पर्वों के नगर सियोन पर दृष्‍टि कर; तेरी आंखें यरूशलेम नगर को देखेंगी: यरूशलेम नगर जो शान्‍त नगर है, जो अटल शिविर है, उसके खूंटे अब नहीं उखाड़े जाएंगे, और न उसकी रस्‍सियाँ तोड़ी जाएंगी।</verse>
				<verse number="21">हम प्रभु को उसकी प्रभुता में वहाँ देखेंगे! वहां महानदियां और नहरें बहती हैं। वहां पतवारों वाली नावें नहीं जा सकतीं, और न बड़ा जलयान वहाँ से निकल सकता है।</verse>
				<verse number="22">प्रभु ही हमारा न्‍याय करनेवाला है, वही हमारा प्रशासक है। प्रभु ही हमारा राजा है, वही हमें बचाएगा।</verse>
				<verse number="23">तेरी रस्‍सियां ढीली हैं। वे मस्‍तूल को उसके स्‍थान पर दृढ़ नहीं रख सकती हैं; वे पाल को भी नहीं तान सकती हैं। उस समय प्रचुर शिकार और अपार लूट बांटी जाएंगी; लंगड़ा व्यक्‍ति भी शिकार में अधिकाधिक हिस्‍सा पाएगा।</verse>
				<verse number="24">तब कोई भी निवासी यह न कह सकेगा, “मैं बीमार हूं,” क्‍योंकि वहां रहनेवाले लोगों के अधर्म क्षमा कर दिए जाएंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="34">
				<verse number="1">ओ राष्‍ट्रो, प्रभु का संदेश सुनने के लिए समीप आओ! ओ कौमो, ध्‍यान दो! संसार और उस में रहनेवाले सब प्राणी, पृथ्‍वी और उस पर उत्‍पन्न होनेवाली समस्‍त वस्‍तुएं प्रभु की यह वाणी सुनें:</verse>
				<verse number="2">प्रभु सब राष्‍ट्रों से क्रुद्ध है; उनकी समस्‍त सेनाओं पर उसकी क्रोधाग्‍नि भड़क उठी है। उसने उनका संहार करने का निश्‍चय किया है; उनका वध करने के लिए शत्रु के हाथ में उन्‍हें सौंप दिया है।</verse>
				<verse number="3">उनके लोगों के शव फेंक दिए जाएंगे, उनकी लाशों की सड़ांध फैल जाएगी। उनके खून से पहाड़ भी डूब जाएंगे!</verse>
				<verse number="4">आकाश के तारा-गण बुझ जाएंगे! विस्‍तृत आकाश खर्रे के कागज की तरह लपेटा जाएगा। जैसे अंजीर वृक्ष से पत्ते झड़ते हैं, जैसे अंगूर की लता से पत्तियां गिरती हैं वैसे आकाश के तारे गिरेंगे!</verse>
				<verse number="5">प्रभु की तलवार स्‍वर्ग में रक्‍त से तृप्‍त हो चुकी, देखो, वह एदोम राष्‍ट्र को, उन लोगों को, जिनका संहार करने का उसने निश्‍चय किया है, दण्‍ड देने के लिए उतर रही है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु के पास एक तलवार है, वह रक्‍त रंजित है। वह चरबी में डूबी हुई है। वह मेमनों और बकरों के रक्‍त से, मेढ़ों के गुर्दों की चरबी से सनी है; क्‍योंकि प्रभु ने एदोम देश की राजधानी बोस्रा में पशुओं की बलि की है, एदोम में महावध किया है।</verse>
				<verse number="7">जंगली सांड़ और भैंसे, बैल और बछड़े वध किए जाएंगे। उनके रक्‍त से भूमि की प्‍यासी बुझेगी; उनकी चरबी से मिट्टी उपजाऊ होगी।</verse>
				<verse number="8">प्रभु के प्रतिशोध का दिन निर्धारित है; सियोन के बदले का वर्ष नियत है; तब प्रभु, जो सियोन का महायोद्धा है, प्रतिकार करेगा।</verse>
				<verse number="9">एदोम की नदियां राल में, उसकी भूमि गंधक में, सारा देश जलते हुए राल में परिणत हो जाएगा।</verse>
				<verse number="10">रात-दिन वह जलता रहेगा, और बुझेगा नहीं। उसका धुआँ निरन्‍तर उठता रहेगा। पीढ़ी दर पीढ़ी वह उजाड़ पड़ा रहेगा। कभी कोई मनुष्‍य उस पर से नहीं गुजरेगा।</verse>
				<verse number="11">धनेशपक्षी और साही उस पर राज्‍य करेंगे, उल्‍लू और कौवे उस में निवास करेंगे। प्रभु उसको संभ्रम के माप से नापेगा; वह उसके कुलीनों पर अव्‍यवस्‍था का साहुल तानेगा।</verse>
				<verse number="12">लोग कहेंगे, ‘वहां कोई राज्‍य नहीं करता!’ उसके सामन्‍तों का अस्‍तित्‍व ही नहीं रहेगा।</verse>
				<verse number="13">उसके महलों में कांटे उगेंगे, और उसके किलों में बिच्‍छु पौधे और झाड़-झंखाड़। वह गीदड़ों की मांद बन जाएगा, वहां शुतुरमुर्ग निवास करेंगे।</verse>
				<verse number="14">वहां वन-पशु लकड़बग्‍घों से मिलेंगे। अजासुर अपने साथी को पुकारेगा, वहां भूतिनी रहेगी। वह विश्राम-स्‍थान पाकर वहां चैन से रहेगी।</verse>
				<verse number="15">वहां उल्‍लू अपना घोंसला बनाएगा; और मादा उल्‍लू अण्‍डे देगी, और उनको सेएगी। वह अपने पंखों की छाया में अपने बच्‍चों को रखेगी। वहां चीलें भी अपने-अपने जोड़े के साथ एकत्र होंगी।</verse>
				<verse number="16">प्रभु के ग्रन्‍थ में ढूंढ़ो, और उसको पढ़ो। उपरोक्‍त पक्षियों में से एक भी नहीं छूटा; एक भी पक्षी बिना अपने जोड़े के नहीं रहेगा। प्रभु ने अपने मुख से यह आदेश दिया है, उसके आत्‍मा ने उन्‍हें एकत्र किया है।</verse>
				<verse number="17">प्रभु ने चिट्ठी डालकर उनका स्‍थान निर्धारित किया है; अपने ही हाथों से डोरी से नापकर उनका भाग बांट दिया है। वे अपने-अपने भूमिभाग पर सदा बसे रहेंगे; वे पीढ़ी दर पीढ़ी उस पर निवास करेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="35">
				<verse number="1">निर्जन प्रदेश और निर्जल क्षेत्र आनन्‍द मनाएंगे; मरुस्‍थल हर्षित होगा; वह फूलेगा-फलेगा।</verse>
				<verse number="2">केसर के उद्यान की तरह वह फूलों से भर जाएगा; वह आनन्‍द के गीत गाएगा, और हर्ष मनाएगा। प्रभु उसको लबानोन की महिमा, कर्मेल और शारोन का प्रताप प्रदान करेगा। वे प्रभु की महिमा, हमारे परमेश्‍वर का प्रताप देखेंगे।</verse>
				<verse number="3">कमजोर हाथों में शक्‍ति भरो, निर्बल घुटनों को बलवान बनाओ,</verse>
				<verse number="4">भयभीत हृदयवालों से यह कहो: “साहसी बनो: मत डरो। देखो, तुम्‍हारा परमेश्‍वर आएगा; वही प्रतिशोध लेगा; वह बदला लेगा; वह निस्‍सन्‍देह आएगा, और तुम्‍हें बचाएगा।”</verse>
				<verse number="5">तब अन्‍धों की आंखें खुल जाएंगी, बहरों को कानों से सुनाई देने लगेगा!</verse>
				<verse number="6">लंगड़ा भी हिरन के समान छलांग मारेगा! गूंगे की जीभ आनन्‍द के गीत गाएगी! निर्जन प्रदेश में जल-धाराएं बहेंगी! मरुस्‍थल में झरने फूटेंगे!</verse>
				<verse number="7">गर्म रेतीली भूमि तालाब बन जाएगी, प्‍यासी धरती जल-स्रोतों में बदल जाएगी! जहां गीदड़ घूमते-फिरते हैं, वहां अब कांस और सरकंडे होंगे!</verse>
				<verse number="8">वहां एक राजमार्ग होगा, वह ‘पवित्र मार्ग’ कहलाएगा। कोई अपवित्र प्राणी उस पर नहीं चलेगा। मूर्ख उस पर पैर भी नहीं रख सकेंगे।</verse>
				<verse number="9">वहां सिंह भी नहीं रहेगा, और न कोई खूंखार पशु उस पर चलेगा। ये पशु वहां नहीं पाए जाएंगे। केवल वे ही लोग उस मार्ग पर चलेंगे, जिनको प्रभु ने मुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="10">प्रभु के द्वारा मुक्‍त किए गए लोग सियोन को लौटेंगे; वे हर्ष के गीत गाते हुए आएंगे। शाश्‍वत आनन्‍द से उनके मुख चमकते होंगे। उन्‍हें हर्ष और सुख प्राप्‍त होगा; उनके दु:ख और आहों का अन्‍त हो जाएगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="36">
				<verse number="1">राजा हिजकियाह के राज्‍य-काल के चौदहवें वर्ष में असीरिया के राजा सनहेरिब ने यहूदा प्रदेश पर आक्रमण किया। उसने यहूदा के सब किलेबन्‍द नगरों पर अधिकार कर लिया।</verse>
				<verse number="2">असीरिया के राजा ने लाकीश नगर से अपने मुख्‍य साकी को विशाल सेना के साथ राजा हिजकियाह के पास यरूशलेम नगर में भेजा। मुख्‍य साकी उपरले जलकुण्‍ड की नहर के समीप खड़ा हो गया। यह जलकुण्‍ड धोबी-खेत को जाने वाले मार्ग पर स्‍थित है।</verse>
				<verse number="3">तब उससे भेंट करने के लिए राजमहल का गृह-प्रबन्‍धक एलयाकीम बेन-हिलकियाह, महासहायक शेबनाह और राज-सचिव योआह बेन-आसाफ निकले।</verse>
				<verse number="4">मुख्‍य साकी ने उनसे कहा, “हिजकियाह से यह कहना: असीरिया देश के राजा, हमारे सम्राट यों कहते हैं: किस आधार पर तुम यह विश्‍वास करने लगे हो?</verse>
				<verse number="5">तुम सोचते हो कि युद्ध के लिए शक्‍ति और युद्ध-कौशल नहीं, वरन् किसी के मुंह के शब्‍द ही पर्याप्‍त हैं। तुमने किस पर भरोसा करके मुझसे विद्रोह किया है?</verse>
				<verse number="6">मिस्र देश पर? मिस्र देश क्‍या है? एक टूटा हुआ सरकंडा! जो व्यक्‍ति उस पर टिकता है, वह उसके हाथ में चुभता है और उसको छेद देता है। मिस्र देश का राजा फरओ अपने भरोसा करनेवालों के साथ ऐसा ही व्‍यवहार करता है।</verse>
				<verse number="7">पर यदि तुम मुझसे यह कहोगे, ‘हमने अपने प्रभु परमेश्‍वर पर भरोसा किया है,’ तो मैं तुमसे यह कहता हूं: क्‍या यह वही प्रभु परमेश्‍वर नहीं है, जिसकी पहाड़ी शिखर की वेदियां तथा अन्‍य वेदियां हिजकियाह ने हटा दी हैं, और जिसके लिए हिजकियाह ने यहूदा प्रदेश और यरूशलेम के निवासियों को यह आदेश दिया है: ‘तुम यरूशलेम नगर की वेदी के सम्‍मुख ही वंदना करना?’</verse>
				<verse number="8">“अब तुम असीरिया देश के राजा, मेरे स्‍वामी के साथ एक शर्त बदो: मैं तुम्‍हें दो हजार घोड़े दूंगा, अगर तुम इन घोड़ों पर सवारी करने के लिए सवार जुटा सको।</verse>
				<verse number="9">क्‍या तुम मिस्र देश के रथों और घुड़सवारों के बल पर मेरे स्‍वामी के छोटे-से-छोटे सेना-नायक को पीठ दिखाने के लिए विवश कर सकते हो?</verse>
				<verse number="10">इसके अतिरिक्‍त, क्‍या मैं बिना प्रभु की अनुमति के इस स्‍थान को नष्‍ट करने आया हूं? कदापि नहीं। प्रभु ने मुझसे कहा, ‘जा, इस प्रदेश पर चढ़ाई कर, और इसको नष्‍ट कर दे।’ ”</verse>
				<verse number="11">तब एलयाकीम, शेबनाह और योआह ने मुख्‍य साकी से निवेदन किया, “आप, कृपया अपने सेवकों से, हमसे, अरामी भाषा में बात कीजिए। हम इस भाषा को समझते हैं इन लोगों के सामने जो परकोटे पर बैठें हैं, हम से इब्रानी भाषा में बात मत कीजिए।”</verse>
				<verse number="12">मुख्‍य साकी ने उत्तर दिया, “क्‍या मेरे स्‍वामी ने केवल तुम्‍हारे स्‍वामी से, और तुमसे ये बातें कहने के लिए भेजा है? क्‍या परकोटे पर बैठे इन लोगों से बात करने के लिए नहीं भेजा है, जो तुम्‍हारे साथ अपना मल खाएंगे, और अपना मूत्र पीएंगे?”</verse>
				<verse number="13">तब मुख्‍य साकी खड़ा हुआ। उसने इब्रानी भाषा में पुकार कर यह कहा, “ओ लोगो! असीरिया देश के राजा, हमारे महाराज के वचन सुनो।</verse>
				<verse number="14">महाराज यों कहते हैं: तुम राजा हिजकियाह के भुलावे में मत आओ। वह तुम्‍हें मेरे हाथ से मुक्‍त नहीं कर सकेगा।</verse>
				<verse number="15">हिजकियाह तुम्‍हें प्रभु पर भरोसा करने को कहेगा, और बोलेगा: ‘प्रभु निश्‍चय ही हमें मुक्‍त करेगा। यह नगर असीरिया के राजा के हाथ में नहीं आएगा।’</verse>
				<verse number="16">तुम हिजकियाह की बात मत सुनो। असीरिया देश के राजा यह कहते हैं: मुझसे समझौता करो। हर एक व्यक्‍ति नगर से निकलकर मेरे पास आए और आत्‍म-समर्पण करे। तब तुम सब अपने अंगूर-उद्यान का, अपने अंजीर वृक्ष का फल खा सकोगे, अपने कुएं का पानी पी सकोगे।</verse>
				<verse number="17">इसके बाद मैं आऊंगा, और तुम्‍हें ऐसे देश में ले जाऊंगा, जो तुम्‍हारे ही देश के समान है। वह रोटी और अंगूर-रस का देश है। अन्न और अंगूर-उद्यान का देश है।</verse>
				<verse number="18">तुम हिजकियाह की बात मत सुनना। तुम उसकी इस बात के भुलावे में मत आना कि प्रभु तुम्‍हें मुक्‍त करेगा। ओ लोगो! क्‍या कभी किसी राष्‍ट्र का इष्‍ट देवता अपने देश को असीरिया देश के महाराज के हाथ से मुक्‍त कर सका है?</verse>
				<verse number="19">हमात राज्‍य के, अरपाद राज्‍य के इष्‍ट देवता कहां गए? सपरवइम नगर के इष्‍ट देवता कहां गए? क्‍या वे मेरे हाथ से सामरी नगर को मुक्‍त कर सके?</verse>
				<verse number="20">किस देश का वह कौन देवता है जो अपने देश को मेरे हाथ से मुक्‍त कर सका है? तब क्‍या तुम्‍हारा प्रभु यरूशलेम नगर को मेरे हाथ से मुक्‍त कर सकेगा?”</verse>
				<verse number="21">पर लोग चुप रहे। उन्‍होंने मुख्‍य साकी को एक शब्‍द भी नहीं कहा, क्‍योंकि राजा हिजकियाह का यह आदेश था: “उसको उत्तर मत देना।”</verse>
				<verse number="22">तत्‍पश्‍चात् राजमहल का गृह-प्रबन्‍धक एलयाकीम बेन-हिलकियाह, महासहायक शेबनाह और राज-सचिव योआह बेन-आसाफ ने शोक प्रदर्शित करने के लिए अपने वस्‍त्र फाड़े, और वे राजा हिजकियाह के पास लौटे। उन्‍होंने मुख्‍य साकी की बातें उसको बताईं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="37">
				<verse number="1">जब राजा हिजकियाह ने यह सुना, उसने पश्‍चात्ताप और शोक प्रकट करने के लिए तत्‍काल अपने वस्‍त्र फाड़ दिए। उसने अपने शरीर पर टाट के वस्‍त्र लपेटे, और वह प्रभु के भवन में गया।</verse>
				<verse number="2">उसने गृह-प्रबन्‍धक एलयाकीम, महासहायक शेबनाह और वृद्ध पुरोहितों को नबी यशायाह बेन-आमोत्‍स के पास भेजा। वे सब टाट के वस्‍त्र लपेटे हुए थे।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने नबी यशायाह से यह कहा, “महाराज हिजकियाह यों कहते हैं: ‘हमारे लिए आज का दिन संकट, दण्‍ड और अपमान का दिन है। बच्‍चे के जन्‍म का समय तो पूरा हुआ, किन्‍तु जच्‍चा में शक्‍ति नहीं रही कि वह उसको जन्‍म दे सके।</verse>
				<verse number="4">सम्‍भवत: आपके प्रभु परमेश्‍वर ने मुख्‍य साकी के शब्‍द सुने हैं, जिसको असीरिया के राजा ने जीवित परमेश्‍वर का मजाक उड़ाने के लिए भेजा था। जो शब्‍द प्रभु परमेश्‍वर ने सुने हैं, उनको वह झूठा सिद्ध करे। कृपया, जो व्यक्‍ति शेष रह गए हैं, उनके लिए प्रार्थना कीजिए।’ ”</verse>
				<verse number="5">जब राजा हिजकियाह के ये दरबारी नबी यशायाह के पास आए,</verse>
				<verse number="6">तब नबी यशायाह ने उनसे यह कहा, “अपने स्‍वामी से कहो: ‘प्रभु यों कहता है: जो शब्‍द तुमने सुने हैं, और जिनके द्वारा असीरिया के राजा के सेवकों ने मेरी निन्‍दा की है, उनके कारण मत डर।</verse>
				<verse number="7">देख, मैं असीरिया के राजा के भीतर भय की आत्‍मा प्रेषित कर रहा हूं। वह एक खबर सुनेगा, और अपने देश को लौट जाएगा। मैं उसके देश में ही तलवार से उसका पतन कराऊंगा।’ ”</verse>
				<verse number="8">मुख्‍य साकी यरूशलेम से लौटा। उसने सुना कि उसके महाराज, असीरिया के राजा लाकीश नगर से चले गए हैं। उसने अपने महाराज को लिबनाह नगर से युद्ध करते हुए पाया।</verse>
				<verse number="9">उसी समय असीरिया के राजा ने इथियोपिआ देश के राजा तिरहाकाह के विषय में यह खबर सुनी, “महाराज, वह आप से युद्ध करने के लिए निकला है।” अतएव उसने राजा हिजकियाह के पास दूतों को फिर भेजा, और यह सन्‍देश दिया:</verse>
				<verse number="10">“तुम यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह से यों कहना: ‘तुम अपने परमेश्‍वर के धोखे में मत आना, जिस पर तुमने भरोसा किया है, और जिसने तुम्‍हें यह वचन दिया है कि यरूशलेम नगर मेरे हाथ में, असीरिया देश के राजा के हाथ में नहीं आएगा।</verse>
				<verse number="11">तुमने यह सुना ही होगा कि असीरिया के राजाओं ने अनेक देशों के साथ क्‍या किया है। उन्‍होंने वहां के निवासियों का पूर्ण संहार कर दिया है। तब क्‍या तुम मेरे हाथ से बच सकोगे?</verse>
				<verse number="12">जिन नगर-राज्‍यों को − गोजान, हारान, रेसेफ को, तलेस्‍सार राजधानी में रहनेवाले एदेनी कौम के लोगों को − जब मेरे पूर्वजों ने नष्‍ट किया था, तब क्‍या उनके इष्‍ट देवता उनको मेरे पूर्वजों के हाथ से बचा सके थे?</verse>
				<verse number="13">कहां गए हमात्, अरपाद, सपरवइम, हेना और इव्‍वा नगर-राज्‍यों के राजा?’ ”</verse>
				<verse number="14">हिजकियाह ने दूतों के हाथ से पत्र लिया और उसको पढ़ा। तब वह प्रभु के भवन में गया। उसने प्रभु के सम्‍मुख पत्र को रखा।</verse>
				<verse number="15">हिजकियाह ने प्रभु के सम्‍मुख यह प्रार्थना की:</verse>
				<verse number="16">“हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, इस्राएल के परमेश्‍वर! तू करूबों पर विराजमान है। केवल तू ही पृथ्‍वी के समस्‍त राज्‍यों का परमेश्‍वर है। तूने ही पृथ्‍वी और आकाश को बनाया है।</verse>
				<verse number="17">“मेरी ओर अपना कान दे, हे प्रभु, मेरी प्रार्थना को सुन, अपनी आंखें खोल, हे प्रभु, मेरी विपति पर ध्‍यान दे। सनहेरिब के सन्‍देश को सुन, जो उसने तुझ जीवित परमेश्‍वर का मजाक उड़ाने के लिए भेजा है।</verse>
				<verse number="18">“प्रभु यह सच है कि असीरिया देश के राजाओं ने अनेक कौमों और उनके राज्‍यों को उजाड़ दिया और</verse>
				<verse number="19">उनके इष्‍ट देवताओं की मूर्तियां आग में झोंक दीं। प्रभु, ये मूर्तियां सच्‍चा ईश्‍वर नहीं थीं। वे केवल मनुष्‍य के हाथ की रचना, लकड़ी और पत्‍थर की मूर्तियां थीं। इसलिए वे नष्‍ट हो गई।</verse>
				<verse number="20">अब, हे हमारे प्रभु परमेश्‍वर, कृपाकर हमें सनहेरिब के हाथ से बचा, जिससे पृथ्‍वी के सब राज्‍यों को ज्ञात हो जाए कि केवल तू ही प्रभु है।”</verse>
				<verse number="21">तब नबी यशायाह बेन-आमोत्‍स ने राजा हिजकियाह को यह सन्‍देश भेजा, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: मैंने असीरिया के राजा सनहेरिब के विषय में तेरी प्रार्थना सुनी।</verse>
				<verse number="22">सनहेरिब के सम्‍बन्‍ध में मेरा यह वचन है: ‘ओ सनहेरिब, यरूशलेम की कुंवारी बेटी, तुझे तुच्‍छ समझती है, वह तेरा मजाक उड़ाती है, तेरे पीठ पीछे यरूशलेम की कन्‍या मुंह बिचकाती है।</verse>
				<verse number="23">‘तूने किस की ओर व्‍यंग्‍य-बाण छोड़े थे? तूने किसको गाली दी थी? तूने किसके विरुद्ध आवाज उठाई थी? तूने अहंकार से किसको आंख दिखाई थी? क्‍या मुझे, इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर को?</verse>
				<verse number="24">तूने अपने दूतों के द्वारा मुझ-स्‍वामी का उपहास किया। तूने यह कहा, “मैं अपने असंख्‍य रथों पर पहाड़ों की ऊंचाई नाप चुका हूं; मैं लबानोन की चोटी को चूम चुका हूं। मैं लबानोन वन-प्रदेश के ऊंचे-से-ऊंचे देवदार वृक्षों को, उसके सुन्‍दर-से-सुन्‍दर सनोवर वृक्षों को काट चुका हूं। मैं लबानोन के दूरस्‍थ कोनों में, उसके वन-प्रान्‍तर में प्रवेश कर चुका हूं।</verse>
				<verse number="25">मैंने कुएं खोदे थे, मैं विदेशों के घाट-घाट का पानी पी चुका हूं। मैंने ही खड़े-खड़े मिस्र देश की समस्‍त सरिताओं को सुखा दिया था।”</verse>
				<verse number="26">‘ओ सनहेरिब, क्‍या तूने यह नहीं सुना? जिस को अब मैं कार्यरूप में परिणत कर रहा हूं, उसकी योजना पूर्वकाल में मैंने बनाई थी, बहुत पहले से ही मैं उसको निर्धारित कर चुका था। उस योजना में तेरा कार्य केवल यह था कि तू किलेबन्‍द नगरों को खण्‍डहर के ढेरों में बदल दे।</verse>
				<verse number="27">उनके निवासी, जिनके हाथों में बल नहीं था, पराजित और निराश थे। वे मैदान के पौधों के सदृश कोमल घास के समान थे। वे मकान की छत की घास के समान थे, जो पल्‍लवित होने के पूर्व ही सूख जाती है।</verse>
				<verse number="28">‘मैं तेरा उठना-बैठना, आना-जाना जानता हूं, मेरे प्रति क्रोध से उबलना यह मुझसे छिपा नहीं है।</verse>
				<verse number="29">तू मुझसे क्रुद्ध हुआ, तेरी गर्वोिक्‍त मेरे कानों में पड़ी, इसलिए मैं तेरी नाक में नकेल डालूंगा, और तेरे मुंह में अपनी लगाम। जिस मार्ग से तू आया था उसी से मैं तुझे वापस भेजूंगा।’</verse>
				<verse number="30">“ओ हिजकियाह! तेरे लिए यह चिह्‍न होगा: तू इस वर्ष अपने-आप उगनेवाली जंगली साग-पात खाएगा। दूसरे वर्ष इससे जो उत्‍पन्न होगा, वह खाएगा। तीसरे वर्ष जो तू बोएगा, उसको काटेगा। तू अंगूर की बेल लगाएगा, और उसका फल खाएगा।</verse>
				<verse number="31">यहूदा-कुल के अवशिष्‍ट वंशज भूमि में फिर जड़ पकड़ेंगे, और फलेंगे-फूलेंगे।</verse>
				<verse number="32">यरूशलेम से बचे हुए यहूदा कुल के वंशज और सियोन पर्वत से भागकर बचे हुए लोगों का दल बाहर निकलेगा। प्रभु का धर्मोत्‍साह यह कार्य करेगा।</verse>
				<verse number="33">“प्रभु असीरिया देश के राजा के विषय में यों कहता है: सनहेरिब इस नगर में प्रवेश नहीं करेगा। वह यहां तीर भी नहीं चलाएगा। वह ढाल के साथ नगर का सामना भी नहीं करेगा। वह इसके विरुद्ध मोर्चाबन्‍दी भी नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="34">सनहेरिब जिस मार्ग से आया है, उसी मार्ग से वह लौट जाएगा। मैं-प्रभु, यह कहता हूं: वह नगर में प्रवेश में नहीं कर सकेगा।</verse>
				<verse number="35">मैं अपने लिए, अपने सेवक दाऊद के कारण इस नगर की रक्षा करूंगा, और इसको बचाऊंगा।”</verse>
				<verse number="36">उस रात प्रभु का एक दूत बाहर निकला। वह असीरियाई सेना के पड़ाव में गया, और उसने वहां एक लाख पचासी हजार सैनिकों का वध कर दिया। जब सबेरा हुआ तब लोगों ने देखा कि शव पड़े हैं!</verse>
				<verse number="37">अत: असीरिया देश के राजा सनहेरिब ने प्रस्‍थान किया, और वह नीनवे नगर को लौट गया। वह वहां रहने लगा।</verse>
				<verse number="38">एक दिन वह अपने गृह-देवता निसरोख के मन्‍दिर में पूजा कर रहा था। तब उसके पुत्रों ने, अद्रमेलेक और सर-ऐसेर ने, तलवार से उसकी हत्‍या कर दी, और अराराट देश को भाग गए। उसका पुत्र एसर-हद्दोन उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="38">
				<verse number="1">इन्‍हीं दिनों में राजा हिजकियाह इतना बीमार पड़ा कि वह मृत्‍यु के समीप पहुंच गया। तब नबी यशायाह बेन-आमोत्‍स उसके पास आए। उन्‍होंने उससे कहा, “प्रभु यों कहता है: ‘मृत्‍यु के पूर्व अपने परिवार की समुचित व्‍यवस्‍था कर ले, क्‍योंकि निश्‍चय ही तेरी मृत्‍यु होगी। तू नहीं बचेगा।’ ”</verse>
				<verse number="2">हिजकियाह ने दीवार की ओर अपना मुख किया, और प्रभु से यह प्रार्थना की,</verse>
				<verse number="3">“हे प्रभु, स्‍मरण कर कि मैं सच्‍चाई और सम्‍पूर्ण हृदय से तेरे सम्‍मुख तेरे मार्ग पर चला। मैंने उन्‍हीं कार्यों को किया, जो तेरी दृष्‍टि में उचित हैं।” यह कहकर हिजकियाह फूट-फूटकर रोने लगा।</verse>
				<verse number="4">तब नबी यशायाह ने प्रभु का यह वचन सुना:</verse>
				<verse number="5">“लौट, और हिजकियाह से यह कह: ‘तेरे पूर्वज दाऊद का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: मैंने तेरी प्रार्थना सुनी, और आंसू देखे। देख, मैं तेरी आयु को पन्‍द्रह वर्ष और लम्‍बा कर रहा हूं।</verse>
				<verse number="6">मैं असीरिया के राजा के हाथ से तुझ को और इस नगर को मुक्‍त करूंगा। मैं इस नगर की रक्षा करूंगा।”</verse>
				<verse number="7">यशायाह ने हिजकियाह को यह बताया, “जो वचन प्रभु ने तुम्‍हें दिया है वह उसको पूरा करेगा। प्रभु ने तुम्‍हें यह चिह्‍न दिया है:</verse>
				<verse number="8">‘देख, मैं ढलते हुए सूर्य की छाया राजा आहाज की धूप-घड़ी पर दस अंश पीछे की ओर लौटा दूंगा।’ ” इस प्रकार धूप-घड़ी पर सूर्य की छाया दस अंश पीछे हो गई।</verse>
				<verse number="9">यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह का आलेख। एक बार वह बीमार पड़ा। स्‍वस्‍थ होने पर उसने यह कविता लिखी:</verse>
				<verse number="10">मैंने यह सोचा था: मुझे अपने जीवनकाल के मध्‍य में ही यहां से प्रस्‍थान करना होगा; मुझे अधोलोक के द्वारों से प्रवेश करना होगा! जीवन के शेष वर्ष मुझ से छिन गए!</verse>
				<verse number="11">मैंने यह सोचा था: अब मैं जीव-लोक में प्रभु के दर्शन नहीं कर सकूंगा; मैं पृथ्‍वी के लोगों को फिर नहीं देख पाऊंगा।</verse>
				<verse number="12">मेरा निवास-स्‍थान चरवाहे के तम्‍बू की तरह उठा लिया गया; वह मुझसे अलग कर दिया गया। मैंने जुलाहे के समान अपना जीवन लपेट लिया। प्रभु मुझे करघे पर से काट रहा है। सबेरे से शाम तक वह मेरे जीवन का अन्‍त कर रहा है!</verse>
				<verse number="13">मैं प्रात: काल तक सहायता के लिए पुकारता रहा। सिंह के सदृश वह मेरी हड्डियों को तोड़ता रहा। सबेरे से शाम तक वह मेरे जीवन का अन्‍त कर रहा है!</verse>
				<verse number="14">मैं सूपाबेनी अथवा सारस के समान चूं-चूं करता हूं; कबूतर जैसे मैं कराहता हूं; मेरी आंखें ऊपर देखते-देखते पथरा गईं। स्‍वामी, मैं कष्‍ट में हूं; तू मुझे सहारा दे!</verse>
				<verse number="15">मैं क्‍या कह सकता हूं? उसी ने मुझ से जैसा कहा था वैसा ही मेरे साथ किया है! मेरे प्राण की कड़ुआहट के कारण मेरी आंखों की नींद उड़ गई।</verse>
				<verse number="16">स्‍वामी, इन्‍हीं बातों के कारण मनुष्‍य जीते हैं; इन्‍हीं बातों में मेरी आत्‍मा का जीवन है! प्रभु, मुझे पुन: स्‍वस्‍थ कर दे, मुझे जीवन-दान दे।</verse>
				<verse number="17">कडुआहट भोगने में ही मेरा कल्‍याण छिपा था; तूने मेरे जीवन को विनाश के गड्ढे में गिरने से रोका। तूने मेरे सब पाप अपनी पीठ के पीछे फेंक दिए!</verse>
				<verse number="18">निस्‍सन्‍देह अधोलोक तेरा गुणगान नहीं कर सकता; मृत्‍यु तेरी स्‍तुति नहीं कर सकती। अधोलोक को जानेवाले व्यक्‍ति तेरी सच्‍चाई की आशा नहीं कर सकते।</verse>
				<verse number="19">जो जीवित है, हां वही जो जीवित है, तेरा गुणगान करता है, जैसा मैं आज कर रहा हूं। पिता अपनी सन्‍तान को तेरी सच्‍चाई बताता है।</verse>
				<verse number="20">प्रभु मेरी रक्षा करेगा, और हम वाद्य-यन्‍त्रों पर गीत गाएंगे; हम आजीवन प्रभु के भवन में स्‍तुतिगान गाएंगे।</verse>
				<verse number="21">यशायाह ने आदेश दिया था, “सेवक अंजीर की पुलटिस लें और वे राजा हिजकियाह के फोड़े पर उसको लगाएं ताकि वह स्‍वस्‍थ हो जाए।”</verse>
				<verse number="22">हिजकियाह ने यशायाह से पूछा था, “मैं स्‍वस्‍थ होने के बाद प्रभु के भवन में जा सकूंगा, इस बात का क्‍या चिह्‍न है?”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="39">
				<verse number="1">इन्‍हीं दिनों में बेबीलोन के राजा मरोदख-बलअदान ने, जो बलअदान का पुत्र था, पत्रों और उपहारों के साथ अपने दूतों को हिजकियाह के पास भेजा। उसने सुना था कि हिजकियाह अस्‍वस्‍थ था, और अब स्‍वस्‍थ हो गया है।</verse>
				<verse number="2">हिजकियाह दूतों को देखकर आनन्‍दित हुआ। उसने उनको अपना सब कोष दिखाया: चांदी, सोना, मसाले, कीमती तेल, और अस्‍त्र-शस्‍त्र। वस्‍तुत: उसने अपने भण्‍डारगृहों में उपलब्‍ध सब कुछ दूतों को दिखाया। उसके महल और राज्‍य में ऐसा कुछ न रहा जिसको हिजकियाह ने उन्‍हें न दिखाया हो।</verse>
				<verse number="3">नबी यशायाह राजा हिजकियाह के पास गए। उन्‍होंने राजा से पूछा, “इन लोगों ने आपसे क्‍या कहा है? ये किस देश से आपके पास आए हैं?” हिजकियाह ने कहा, “ये दूर देश से, बेबीलोन से आए हैं।”</verse>
				<verse number="4">नबी यशायाह ने फिर पूछा, “इन्‍होंने आपके महल में क्‍या-क्‍या देखा?” हिजकियाह ने उत्तर दिया, “सब कुछ जो मेरे महल में है, वह उन्‍होंने देखा। मेरे भण्‍डारगृहों में एक भी ऐसी वस्‍तु नहीं रही, जो मैंने उनको नहीं दिखाई।”</verse>
				<verse number="5">यशायाह ने हिजकियाह से कहा, “स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का वचन सुनो:</verse>
				<verse number="6">देख, वह समय आ रहा है, जब तेरे महल का सब माल-असबाब, आज के दिन तक तेरे पूर्वजों द्वारा एकत्र की गई समस्‍त धन-सम्‍पत्ति बेबीलोन देश को चली जाएगी। कुछ भी नहीं बचेगा, प्रभु यह कहता है।</verse>
				<verse number="7">तुझसे उत्‍पन्न तेरे पुत्र बन्‍दी बनाकर ले जाए जाएंगे। वे बेबीलोन के राजा के महल में खोजा बनेंगे।”</verse>
				<verse number="8">हिजकियाह ने यशायाह से कहा, “प्रभु का यह वचन, जो तुमने मुझसे कहा, अच्‍छा है।” वह यह सोचता था, “यदि मेरे जीवन-काल में शान्‍ति और सुरक्षा बनी रहती है तो क्‍या बुरा है!”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="40">
				<verse number="1">तुम्‍हारा परमेश्‍वर यह कहता है: “मेरे निज लोग इस्राएल को शान्‍ति दो, शान्‍ति!</verse>
				<verse number="2">यरूशलेम के हृदय से बात करो, उसको बताओ कि उसके निष्‍कासन के दिन पूरे हो गए; उसके अधर्म का मूल्‍य चुका दिया गया; उसे मुझ-प्रभु के हाथ से अपने पापों का दुगना दण्‍ड प्राप्‍त हो चुका है।”</verse>
				<verse number="3">सुनो, कोई पुकार रहा है: “निर्जन प्रदेश में प्रभु का मार्ग सुधारो । हमारे परमेश्‍वर के लिए मरुस्‍थल में राजपथ सीधा करो।</verse>
				<verse number="4">हर एक घाटी को भर दो, प्रत्‍येक पहाड़ और पहाड़ी को गिरा दो, ऊंची-नीची जमीन को समतल कर दो, ऊबड़-खाबड़ मैदान को सपाट बना दो।</verse>
				<verse number="5">तब प्रभु की महिमा प्रकट होगी, और समस्‍त मनुष्‍यजाति उसको एक-साथ देखेगी। प्रभु ने अपने मुख से यह कहा है।”</verse>
				<verse number="6">बोलनेवाला यह आदेश देता है, “प्रचार कर।” मैंने उत्तर दिया, “मैं क्‍या प्रचार करूँ?” समस्‍त प्राणी घास की तरह अनित्‍य हैं, उनकी शोभा बाग के फूल के समान क्षणिक है।</verse>
				<verse number="7">जब प्रभु का श्‍वास घास पर पड़ता है तब वह सूख जाती है, फूल मुरझा जाते हैं। निस्‍सन्‍देह ये लोग घास ही हैं!</verse>
				<verse number="8">घास सूख जाती है, फूल मुरझाते हैं, पर हमारे परमेश्‍वर का वचन नित्‍य है, वह कभी टलता नहीं।</verse>
				<verse number="9">ओ सियोन को शुभ सन्‍देश सुनानेवाली, ऊंचे पर्वत पर चढ़कर सन्‍देश सुना! ओ यरूशलेम को शुभ सन्‍देश सुनानेवाली, बल्‍पूर्वक उच्‍च स्‍वर में सुना! मत डर, ऊंची आवाज में सुना। यहूदा प्रदेश के नगरों में यह प्रचार कर, “देखो! तुम्‍हारा परमेश्‍वर!”</verse>
				<verse number="10">देखो, प्रभु स्‍वामी सामर्थ्य के साथ आ रहा है, वह अपने भुजबल से शासन करता है। देखो, उसका पुरस्‍कार उसके साथ है, उसके आगे-आगे उसका प्रतिफल है!</verse>
				<verse number="11">वह मेषपाल के सदृश अपने रेवड़ को चराएगा; वह अपनी बाहों में मेमनों को उठाएगा; वह उन्‍हें अपनी गोद में उठाकर ले जाएगा, वह दूध पिलानेवाली भेड़ों को धीरे-धीरे ले जाएगा।</verse>
				<verse number="12">अपनी अंजली से किसने महासागर को नापा है? किसने बित्ते से आकाश को नापा है? किसने पृथ्‍वी की मिट्टी को नाप में भरा है? किसने तराजू से पहाड़ी को तौला है? किसने पहाड़ियों को पलड़ों में रखा है?</verse>
				<verse number="13">प्रभु के आत्‍मा को किसने निर्देशित किया है? उसका परामर्शदाता कौन है, जो उसको सिखाता है?</verse>
				<verse number="14">उसने किस से ज्ञान के लिए सम्‍मति मांगी? किसने उसे न्‍याय का मार्ग सिखाया है? किसने उसे ज्ञान सिखाया है? किसने उसे बुद्धि का मार्ग बताया है?</verse>
				<verse number="15">देखो, राष्‍ट्र तो ऐसे हैं, जैसे बाल्‍टी में एक बूंद; वे तराजू के पलड़ों में लगे रजकण के समान हैं! देखो, वह द्वीपों को धूल के सदृश उठा लेता है।</verse>
				<verse number="16">लबानोन का विशाल वन भी उसके ईंधन के लिए अपर्याप्‍त है, वन के समस्‍त पशु भी उसकी अग्‍नि-बलि के लिए पर्याप्‍त नहीं हैं।</verse>
				<verse number="17">उसके सम्‍मुख पृथ्‍वी के समस्‍त राष्‍ट्र नगण्‍य हैं, उनका अस्‍तित्‍व शून्‍य से भी कम है, वे कुछ भी नहीं हैं!</verse>
				<verse number="18">तब परमेश्‍वर, हम तेरी तुलना किससे करें? हम तेरी उपमा किससे दें?</verse>
				<verse number="19">क्‍या मूर्ति से जिसको कारीगर ढालता है, सुनार सोने से मढ़ता है, और जिसके लिए वह चांदी की जंजीरें ढालता है?</verse>
				<verse number="20">जो आराधक सोने-चांदी की मूर्ति चढ़ाने में असमर्थ है, वह घुन न लगनेवाले वृक्ष को चुनता है, वह कुशल कारीगर को ढूंढ़ता है, और उससे लकड़ी पर मूर्ति खुदवाता है, जो हिलती-डुलती नहीं है!</verse>
				<verse number="21">क्‍या तुम नहीं जानते? क्‍या तुमने नहीं सुना? क्‍या तुम्‍हें प्राचीन काल से नहीं बताया गया? जब से पृथ्‍वी की नींव डाली गई, सृष्‍टि के आरम्‍भ से ही तुम्‍हें यह समझाया जाता रहा है कि</verse>
				<verse number="22">वह प्रभु ही है जो पृथ्‍वी के चक्र के ऊपर विराजमान है। और हम, पृथ्‍वी के निवासी, मात्र टिड्डियां हैं! प्रभु आकाश को वितान के समान तानता है, उसको तम्‍बू के समान फैलाता है ताकि मनुष्‍य उस के नीचे रह सकें।</verse>
				<verse number="23">जो सामन्‍तों का अस्‍तित्‍व मिटा देता है, जो पृथ्‍वी के शासकों को नगण्‍य बना देता है, वह प्रभु ही है।</verse>
				<verse number="24">अभी-अभी वे रोपे गए थे, अभी-अभी वे बोए गए थे, अभी-अभी उनकी ठूंठ ने जड़ पकड़ी थी कि प्रभु ने उन पर पवन बहाया, और वे सूख गए। तूफान उन्‍हें भूसे की तरह उड़ा ले गया।</verse>
				<verse number="25">पवित्र परमेश्‍वर पूछता है, “तुम किससे मेरी तुलना करोगे? मैं किस के समान हूं?</verse>
				<verse number="26">आकाश की ओर आंखें उठाओ, और देखो: इन तारों को किसने रचा है? मैं-प्रभु ने! मैं सेना के सदृश उनकी गणना करता हूं; और हर एक तारे को उसके नाम से पुकारता हूं। मेरी शक्‍ति असीमित है, मेरा बल अपार है, अत: प्रत्‍येक तारा मुझे उत्तर देता है।”</verse>
				<verse number="27">ओ याकूब, तू यह क्‍यों कहता है; ओ इस्राएल, तू क्‍यों बोलता है कि तेरा आचरण प्रभु से छिपा है? तेरा परमेश्‍वर तेरे अधिकार पर ध्‍यान नहीं देता है?</verse>
				<verse number="28">क्‍या तुम नहीं जानते? क्‍या तुमने नहीं सुना? प्रभु शाश्‍वत परमेश्‍वर है, वह समस्‍त पृथ्‍वी का सृष्‍टिकर्ता है। वह न निर्बल है, और न थकता है। उसकी समझ अगम है!</verse>
				<verse number="29">वह शक्‍तिहीन को शक्‍ति प्रदान करता है, वह बलहीन का बल बढ़ाता है।</verse>
				<verse number="30">युवक भी निर्बल हो जाते हैं, वे थक जाते हैं, तरुण भी थक कर चूर हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="31">परन्‍तु प्रभु की प्रतीक्षा करनेवाले नया बल प्राप्‍त करते जाएंगे, वे गरुड़ के पंखों की तरह नवशक्‍ति प्राप्‍त कर ऊंचे उड़ेंगे; वे दौड़ेंगे, पर थकेंगे नहीं; वे चलते रहेंगे, किन्‍तु निर्बल नहीं होंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="41">
				<verse number="1">ओ भूमध्‍यसागर तट के द्वीपो, शान्‍त रहो, और मेरी बात सुनो! कौमें नया बल प्राप्‍त करें, वे मेरे समीप आएं, और तब अपना पक्ष प्रस्‍तुत करें। मैं और वे एक साथ न्‍याय-आसन के सम्‍मुख उपस्‍थित हों।</verse>
				<verse number="2">पूर्व देश के उस राजा को किसने आन्‍दोलित किया था, जिसके हर कदम को विजय चूमती है? प्रभु ही राष्‍ट्रों को उसके हाथ में सौंपता है, और वह उनको अपने पैरों के तले रौंदता है। वह अपनी तलवार से धूल के सदृश उन्‍हें भूमि पर बिखेर देता है; वह उन्‍हें अपने धनुष से भूसी के सदृश हवा में उड़ा देता है।</verse>
				<verse number="3">वह उन्‍हें खदेड़ता जाता है, बिना अवरोध के वह बढ़ता जाता है, वह इतनी तीव्रगति से पीछा करता है, मानो उसके पैर भूमि को स्‍पर्श ही नहीं करते।</verse>
				<verse number="4">किसने यह कार्य सम्‍पन्न किया है? वह कौन है, जो सृष्‍टि के आरम्‍भ से पीढ़ी-दर-पीढ़ी को अपने वचन से बुलाता आ रहा है? मैं प्रभु जो सबसे पहला हूं, और अन्‍त तक रहूंगा; मैं ही ‘वह’ हूं।</verse>
				<verse number="5">भूमध्‍यसागर तट के द्वीप यह देखकर भयभीत हैं, पृथ्‍वी के सीमान्‍त भी कांप गए हैं, वे और समीप आ गए हैं।</verse>
				<verse number="6">प्रत्‍येक मनुष्‍य अपने पड़ोसी की मदद कर रहा है, वह अपने जाति-बन्‍धु से यह कहता है, “हिम्‍मत मत हार।”</verse>
				<verse number="7">कारीगर सुनार को हिम्‍मत बंधाता है, हथौड़ा पीटनेवाला निहाई पर काम करनेवाले से यह कहता है: “जोड़ने का काम पूरा हो गया।” तत्‍पश्‍चात् वे मूर्ति में कीलें ठोंकते हैं, ताकि वह स्‍थिर रहे।</verse>
				<verse number="8">ओ मेरे सेवक इस्राएल! ओ मेरे मनोनीत याकूब! मेरे मित्र अब्राहम की सन्‍तान।</verse>
				<verse number="9">मैं तुझे पृथ्‍वी के सीमान्‍तों से लाया था, मैंने तुझे दूरस्‍थ कोनों से बुलाया था। मैंने तुझे से यह कहा था, “तू मेरा सेवक है; मैंने तुझे राष्‍ट्रों में से चुना है; मैंने अब तक तुझे नहीं छोड़ा है।”</verse>
				<verse number="10">मत डर, क्‍योंकि मैं तेरे साथ हूं। डर से यहाँ-वहाँ मत ताक; क्‍योंकि मैं तेरा परमेश्‍वर हूं। मैं तुझे सुदृढ़ करूंगा, मैं तेरी सहायता करूंगा। विजय प्रदान करनेवाले अपने दाहिने हाथ का सहारा मैं तुझे दूंगा।</verse>
				<verse number="11">देख, जो राष्‍ट्र तुझसे क्रोधित हैं, वे पराजय के कारण लज्‍जित होंगे, उनका मुंह काला होगा। जो राष्‍ट्र तुझसे लड़ते हैं, उनका नामो-निशान मिट जाएगा, वे नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="12">जो राज्‍य तुझसे लड़ने आए हैं, तू उन्‍हें ढूंढ़ेगा, पर वे तुझे नहीं मिलेंगे। जो राष्‍ट्र तुझसे युद्ध करते हैं, उनका अस्‍तित्‍व ही समाप्‍त हो जाएगा,</verse>
				<verse number="13">क्‍योंकि मैं, तेरा प्रभु परमेश्‍वर, तेरे दाहिने हाथ को सम्‍भालता हूं, मैं ही तुझ से कहता हूं: “मत डर, मैं तेरी सहायता करता हूं।”</verse>
				<verse number="14">प्रभु कहता है: ओ याकूब, तू कीड़ा मात्र है; ओ इस्राएल, मत डर। मैं तेरी सहायता करूंगा। तुझे छुड़ानेवाला इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर मैं हूं।</verse>
				<verse number="15">मैं तुझे नए, तेज और अनेक दांतोंवाले दंवरी के हेंगे-सा बना दूंगा, तब तू पहाड़ों को दांव कर चूर-चूर करेगा, तू पहाड़ियों को भूसा बना देगा।</verse>
				<verse number="16">तू उन्‍हें ओसाएगा, और हवा उन्‍हें उड़ा ले जाएगी; तूफान उन्‍हें छितरा देगा। तब तू प्रभु में हर्षित होगा, तू इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर के कारण गौरव प्राप्‍त करेगा।</verse>
				<verse number="17">जब दीन-हीन जन पानी ढूंढ़ेंगे, और उन्‍हें पानी नहीं मिलेगा; जब उनका तालु प्‍यास के कारण सूखेगा, तब मैं, इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर उनकी प्रार्थना का उत्तर दूंगा, मैं उन्‍हें नहीं त्‍यागूंगा।</verse>
				<verse number="18">मैं मुण्‍डे टीलों पर नदियाँ बहाऊंगा; घाटियों के मध्‍य जल के सोते निकालूंगा; मैं निर्जन प्रदेश को जलशय में बदल दूंगा; शुष्‍क भूमि-क्षेत्र को जल के झरनों में परिणत कर दूंगा।</verse>
				<verse number="19">मैं निर्जन प्रदेश में देवदार, बबूल, मेहँदी और जैतून के वृक्ष लगाऊंगा; मैं मरुस्‍थल में सनोवर, चनार और चीड़ के वृक्ष एक साथ उगाऊंगा।</verse>
				<verse number="20">लोग यह देखेंगे, वे यह जानेंगे, और विचार करेंगे। तब वे यह समझेंगे कि प्रभु के हाथ ने ही यह अद्भुत कार्य किया है; इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर ने ही यह उपजाया है।</verse>
				<verse number="21">प्रभु, याकूब का राजा, कहता है, “अपना पक्ष प्रस्‍तुत करो; अपने प्रमाण लाओ।”</verse>
				<verse number="22">निकट आओ और हमें बताओ कि क्‍या होनेवाला है। जो बातें पहले हो चुकी हैं, वे हमें बताओ। हम उन पर विचार करेंगे, हम उनका परिणाम जानेंगे। आगे घटनेवाली बातें हमें सुनाओ।</verse>
				<verse number="23">भविष्‍य में क्‍या होगा, यह हमें बताओ, तब हम मानेंगे, कि तुम देवता हो। भला या बुरा कुछ ऐसा कार्य करो जिसको देखकर हम चकित और भयभीत हो जाएँ।</verse>
				<verse number="24">सुनो, तुम कुछ भी नहीं हो, तुम कुछ नहीं कर सकते, जो तुम्‍हें आराधना के लिए चुनता है, वह स्‍वयं घृण्‍य है।</verse>
				<verse number="25">मैंने उत्तर दिशा के एक देश में एक राजा को आन्‍दोलित किया, और वह आ गया। वह पूर्व दिशा से आया है, वह मेरे नाम से आराधना करेगा। जैसा कुम्‍हार गीली मिट्टी को पैरों से रौंदता है वैसा ही वह शासकों को कीचड़ के समान रौंदेगा।</verse>
				<verse number="26">आरम्‍भ से किसने यह बात घोषित की, ताकि हम उसे जान सकें? किसने प्राचीनकाल में यह बात प्रकट की, जिससे हम यह कहें: “वह सच्‍चा है?” उस समय घोषणा करनेवाला, बतानेवाला कोई नहीं था, तुम्‍हारे शब्‍दों को सुननेवाला कोई नहीं था।</verse>
				<verse number="27">मैंने सर्वप्रथम सियोन को यह बात बताई, “देख, वे वापस आ रहे हैं!” मैंने यरूशलेम के लिए शुभ सन्‍देश सुनानेवाले को नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="28">मैंने इधर-उधर देखा, पर वहाँ कोई न था, देवताओं के मध्‍य कोई परामर्शदाता नहीं था, जो मेरी पूछताछ का उत्तर दे सके।</verse>
				<verse number="29">देखो, उनका अस्‍तित्‍व व्‍यर्थ है, उनके कार्य व्‍यर्थ हैं, उनकी ढली हुई मूर्तियाँ कोरी हवा हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="42">
				<verse number="1">यह है मेरा सेवक! इसको मैं सम्‍भाले हुए हूं। यह मेरा मनोनीत है! इससे मैं प्रसन्न हूं। मैंने इसको अपना आत्‍मा प्रदान किया है, जिससे वह राष्‍ट्रों में न्‍याय की स्‍थापना करे।</verse>
				<verse number="2">वह न चिल्‍लाएगा, और न ऊंचे स्‍वर में शोर मचाएगा, वह न गली-कूचों में आवाज देगा।</verse>
				<verse number="3">वह मुड़े हुए सरकंडे को तोड़ेगा नहीं, वह टिमाटिमाते हुए दीपक को बुझाएगा नहीं। वह सच्‍चाई से न्‍याय की स्‍थापना करेगा।</verse>
				<verse number="4">जब तक वह पृथ्‍वी पर न्‍याय की स्‍थापना नहीं कर लेगा तब तक उसका उत्‍साह बुझेगा नहीं, वह हिम्‍मत नहीं हारेगा। द्वीप उसके धर्म-नियमों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="5">प्रभु परमेश्‍वर, जिसने आकाश को बनाया और उसको विस्‍तृत फैलाया है, जिसने पृथ्‍वी और उस पर होनेवाली प्रत्‍येक वस्‍तु की रचना की है; जो पृथ्‍वी के सब लोगों में प्राण डालता है, जो पृथ्‍वी पर विचरनेवालों को आत्‍मा प्रदान करता है, वह यों कहता है:</verse>
				<verse number="6">‘मैं प्रभु हूं; मैंने तुझे धार्मिक अभिप्राय से बुलाया है। मैंने तेरा हाथ थामकर तुझे सहारा दिया है। मैंने तुझे कौम के लिए विधान और राष्‍ट्रों के लिए ज्‍योति नियुक्‍त किया है,</verse>
				<verse number="7">ताकि तू अंधी आंखों को दृष्‍टि प्रदान करे, बन्‍दियों को बन्‍दीगृह से बाहर निकाले, कारागार के अंधकार में बैठे हुओं को बाहर प्रकाश में लाए।</verse>
				<verse number="8">मैं प्रभु हूं, यही मेरा नाम है, मैं अपनी महिमा दूसरों को न दूंगा, जो स्‍तुति मुझे अर्पित की जाती है, वह मैं गढ़ी हुई मूर्तियों को नही दूंगा।</verse>
				<verse number="9">देख, पुरानी बातें पूरी हो चुकीं, अब मैं नई बातें घोषित करता हूं, उनके होने से पहले ही मैं तुझे उनके विषय में सुना रहा हूं।’</verse>
				<verse number="10">प्रभु के लिए नया गीत गाओ। पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक उसकी स्‍तुति गूंज उठे। सागर और उसके सब जलचर, भूमध्‍यसागर तट के सब द्वीपों के निवासी, प्रभु की स्‍तुति गाएँ।</verse>
				<verse number="11">मरुस्‍थल और उसके नगर, केदार के ग्रामवासी उच्‍च स्‍वर में गाएँ, सेला के रहनेवाले जयजयकार करें, वे पहाड़ के शिखरों से जयघोष करें।</verse>
				<verse number="12">वे प्रभु की महिमा करें, वे भूमध्‍यसागर के तटवर्ती द्वीपों में उसका गुणगान करें।</verse>
				<verse number="13">प्रभु महायोद्धा के सदृश बाहर निकल रहा है; सशक्‍त सैनिक के समान वह अपने क्रोध को उभाड़ रहा है। वह युद्ध-नाद करता है, वह ऊंची आवाज में अपने बैरियों को ललकारता है; वह अपने शत्रुओं पर अपना महाबल प्रकट करता है:</verse>
				<verse number="14">‘मैं बहुत समय तक चुप रहा, मैं शांत रहा, और अपने को रोकता रहा। परन्‍तु अब मैं प्रसव-पीड़ित स्‍त्री की तरह चिल्‍लाऊंगा, मैं हांफ-हांफ कर सांस भरूंगा।</verse>
				<verse number="15">मैं पर्वतों और पहाड़ियों को उजाड़ दूंगा, मैं उनकी समस्‍त वनस्‍पति को सुखा दूंगा। मैं नदियों को द्वीप बना दूंगा; मैं तालाबों को सुखा दूंगा।</verse>
				<verse number="16">मैं अनजान मार्ग पर अंधों का मार्ग-दर्शन करूंगा, मैं अपरिचित राह पर उनका पथ-प्रदर्शन करूंगा। मैं उनके सम्‍मुख अंधकार को प्रकाश में बदल दूंगा, ऊबड़-खाबड़ स्‍थानों को समतल मैदान बना दूंगा। मैं यह सब आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करूंगा, और उनको कभी नहीं त्‍यागूंगा।</verse>
				<verse number="17">जो गढ़ी हुई मूर्तियों को ईश्‍वर मानते हैं, और उन पर भरोसा करते हैं; जो ढली हुई मूर्तियों से यह कहते हैं “तुम ही हमारे देवी-देवता हो”, वे पीठ दिखाएंगे, वे पूर्णत: लज्‍जित होंगे।’</verse>
				<verse number="18">प्रभु कहता है: ‘ओ बहरो, सुनो; ओ अंधो, आंखें खोलो, जिससे तुम देख सको!</verse>
				<verse number="19">मेरे सेवक इस्राएल के अतिरिक्‍त और कौन अंधा है? मेरे संदेश-वाहक को छोड़कर और कौन बहरा है? मेरे भक्‍त के तुल्‍य और कौन अंधा है? मेरे सेवक के सदृश और कौन बहरा है?</verse>
				<verse number="20">वह अनेक बातों को देखता है, किन्‍तु उन पर ध्‍यान नहीं देता, उसके कान खुले तो हैं, पर वह नहीं सुनता।’</verse>
				<verse number="21">अपनी धार्मिकता के कारण अपनी व्‍यवस्‍था को महिमा देने के लिए, उसको गौरव प्रदान करने के लिए प्रभु अपने सेवक इस्राएल से प्रसन्न हुआ था।</verse>
				<verse number="22">पर वे लोग लुटे हुए हैं, वे सबके सब मांदों में फंस गए हैं, वे बन्‍दीगृह में दुबके बैठे हैं। वे शिकार हो गए, उनको छुड़ानेवाला कोई नहीं है। वे ऐसी लूट हैं, जिनको कोई वापस नहीं करता!</verse>
				<verse number="23">तुममें से कौन व्यक्‍ति, इन बातों पर कान देता है? कौन व्यक्‍ति ध्‍यान देकर भविष्‍य की बातों को सुनता है?</verse>
				<verse number="24">किसने याकूब को लुटेरों के हाथ में सौंपा था? किसने इस्राएल को डाकुओं के हाथ में दे दिया था? क्‍या प्रभु ने ही यह कार्य नहीं किया था? क्‍योंकि हमने उसके प्रति पाप किया था। हम उसके बताए हुए मार्ग पर नहीं चले थे; हमने उसकी व्‍यवस्‍था का पालन नहीं किया था।</verse>
				<verse number="25">अत: उसने इस्राएली राष्‍ट्र पर अपनी क्रोधाग्‍नि की वर्षा की, युद्ध का आतंक फैलाया। विनाश की आग से इस्राएली राष्‍ट्र चारों ओर से घिर गया, पर उसने उसको नहीं समझा, कि यह क्‍यों हुआ। आग ने उसको झुलसा दिया, पर वह नहीं चेता।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="43">
				<verse number="1">ओ याकूब, तेरा रचनेवाला ओ इस्राएल, तेरा गढ़नेवाला प्रभु अब यों कहता है: ‘मत डर, क्‍योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है। मैंने तेरा नाम लेकर तुझे छुड़ाया है, तू मेरा है।</verse>
				<verse number="2">जब तू समुद्र पार करेगा, मैं तेरे साथ रहूंगा। जब तू नदियों से होते हुए जाएगा तब नदियां तुझे डुबो न सकेंगी। यदि तू आग पर चलेगा, तो भी तू नहीं जलेगा; लपटें तुझे भस्‍म न कर सकेंगी;</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि मैं तेरा प्रभु परमेश्‍वर हूं; मैं तुझे बचानेवाला, इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर हूं। मैंने तेरे विमोचन के मूल्‍य में मिस्र देश दिया है, तेरे बदले में इथियोपिआ और सबा देश दिए हैं।</verse>
				<verse number="4">मैं तुझ से प्रेम करता हूं। तू मेरी दृष्‍टि में अनमोल और सम्‍मानित है, अत: मैं तुझे छुड़ाने के लिए तेरे बदले में अन्‍य जातियों को देता हूं। तेरे प्राण को बचाने के लिए दूसरी कौमों को देता हूं।</verse>
				<verse number="5">मत डर; क्‍योंकि मैं तेरे साथ हूं। मैं तेरे वंशजों को पूर्व के देशों से लाऊंगा। ओ इस्राएल, मैं तुझे पश्‍चिम के देशों से एकत्र करूंगा।</verse>
				<verse number="6">मैं उत्तर के राज्‍यों को आदेश दूंगा, “इन्‍हें छोड़ दो।” मैं दक्षिण के राज्‍यों से यह कहूंगा, ‘इन्‍हें मत रोको।” मेरे पुत्रों को दूर-दूर देशों से लाओ, मेरी पुत्रियों को पृथ्‍वी के सीमान्‍तों से एकत्र करो।</verse>
				<verse number="7">ये सब मेरे नाम से आराधना करते हैं, इनको मैंने अपनी महिमा के लिए रचा है, इनको मैंने गढ़ा है, इनको मैंने बनाया है।”</verse>
				<verse number="8">‘उन लोगों को मेरे सम्‍मुख प्रस्‍तुत करो, जिनको आंखें हैं, पर वे देखते नहीं, जिनके कान हैं, पर वे सुनते नहीं।</verse>
				<verse number="9">विश्‍व के सब राष्‍ट्र एकत्र हों, समस्‍त कौमें इकट्ठी हों। उनमें से कौन ऐसा राष्‍ट्र है, जो यह बात बता सकता है? कौन ऐसी कौम है, जो बीती हुई घटनाएँ हमें दिखा सकती है? अपने को निर्दोष प्रमाणित करने के लिए वे अपने गवाह पेश करें। लोग उनकी गवाही सुनें और तब वे यह कह सकें, “यह सच है।” ’</verse>
				<verse number="10">प्रभु कहता है, ‘तुम ही मेरे गवाह, मेरे मनोनीत सेवक हो, कि तुम जान सको, तुझ पर विश्‍वास कर सको, और समझ सको, कि मैं ही “वह” हूं। मुझ से पूर्व कोई भी ईश्‍वर नहीं हुआ, और न मेरे बाद कोई होगा।</verse>
				<verse number="11">मैं, केवल मैं प्रभु हूं, मेरे अतिरिक्‍त कोई उद्धारकर्ता नहीं!</verse>
				<verse number="12">मैंने प्रकट किया था, मैंने ही घोषित किया था, मैंने ही तुम्‍हें बचाया था, उन दिनों में जब तुम्‍हारे मध्‍य अन्‍य ईश्‍वर नहीं था।’ प्रभु कहता है, ‘तुम ही मेरे गवाह हो।</verse>
				<verse number="13">मैं ही परमेश्‍वर हूं, और भविष्‍य में भी मैं ही “वह” रहूंगा। मेरे हाथ से मुक्‍त करनेवाला कोई नहीं है। जो कार्य मैं सम्‍पन्न करता हूं, उसे कोई मिटा नहीं सकता।’</verse>
				<verse number="14">इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर, तुम्‍हारा विमोचक प्रभु, यों कहता है: ‘मैं तुम्‍हारे हित के लिए सेना को बेबीलोन देश भेजूंगा। मैं सब जंजीरें तोड़ डालूंगा। मैं कसदी सेना का हर्ष-निनाद विलाप में बदल दूंगा।</verse>
				<verse number="15">मैं प्रभु हूं; तुम्‍हारा पवित्र परमेश्‍वर हूं; इस्राएल का स्रष्‍टा, तुम्‍हारा राजा हूं।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु ही बोल रहा है, जो समुद्र में मार्ग बनाता है, उत्ताल तरंगों में पथ निर्मित करता है।</verse>
				<verse number="17">वह ही रथों और घोड़ों को, सेना और योद्धाओं को निकाल कर लाता है। वे भूमि पर पड़े हैं; अब वे उठ नहीं सकते। वे सन की बत्ती की तरह बुझ गए।</verse>
				<verse number="18">पर प्रभु यों कहता है: ‘बीती घटनाओं को याद मत करो; प्राचीन काल की बातों पर विचार मत करो।</verse>
				<verse number="19">देखो, मैं एक नया कार्य कर रहा हूं: वह अब प्रकट हो रहा है। तुम स्‍वयं उसका अनुभव कर रहे हो। मैं निर्जन प्रदेश में एक मार्ग बनाऊंगा, मरुस्‍थल में नदियाँ बहा दूंगा।</verse>
				<verse number="20">वन-पशु, गीदड़ और शुतुरमुर्ग मेरा आदर करेंगे; क्‍योंकि मैं उन्‍हें निर्जन प्रदेश में पीने को पानी देता हूं, मरुस्‍थल में नदियां बहाता हूं। मैं अपने मनोनीत लोगों को, पीने का पानी प्रदान करता हूं,</verse>
				<verse number="21">जिनको मैंने अपने लिए रचा है, ताकि वे मेरी स्‍तुति सर्वत्र घोषित करें।’</verse>
				<verse number="22">ओ याकूब, फिर भी तूने मेरी आराधना नहीं की। ओ इस्राएल, तू मुझसे ऊब गया।</verse>
				<verse number="23">तूने अपनी भेड़ें मुझे अग्‍नि-बलि में नहीं चढ़ाई; तूने बलि चढ़ाकर मेरा सम्‍मान नहीं किया। मैंने तुझे इतनी बलि चढ़ाने को नहीं कहा था, कि वह तेरे ऊपर बोझ बन जाए! मैंने तुझे इतना धूप-द्रव्‍य जलाने का आदेश नहीं दिया था कि तू कष्‍ट में पड़ जाए!</verse>
				<verse number="24">तूने मुझे चढ़ाने के लिए शहद के साथ शक्‍कर नहीं खरीदी, अपने बलि-पशु की चर्बी की सुगन्‍ध से मुझे सन्‍तुष्‍ट नहीं किया। वरन् तूने अपने पाप का भार मुझ पर लाद दिया; तूने अपने अधर्म से मुझे थका दिया।</verse>
				<verse number="25">मैं, मैं ही ‘वह’ प्रभु हूं; मैं अपने निमित्त तेरे अपराध क्षमा कर देता हूं, मैं तेरे पाप स्‍मरण नहीं रखूंगा।</verse>
				<verse number="26">मुझे स्‍मरण करा, यदि मैंने तेरे किसी सत्‍कर्म पर ध्‍यान नहीं दिया: आ, हम परस्‍पर विवाद करें। अपना पक्ष प्रस्‍तुत कर ताकि तू निर्दोष प्रमाणित हो सके।</verse>
				<verse number="27">तेरे मूल पिता याकूब ने पाप किया था, तेरे प्रवक्‍ताओं ने मेरे प्रति अपराध किया था।</verse>
				<verse number="28">इस कारण मैंने पवित्र स्‍थान के प्रशासकों को पदच्‍युत कर दिया, मैंने याकूब को संहार के लिए, इस्राएल को निन्‍दा के हेतु त्‍याग दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="44">
				<verse number="1">ओ मेरे सेवक याकूब, ओ मेरे मनोनीत इस्राएल, अब तू सुन।</verse>
				<verse number="2">तेरा सृष्‍टिकर्ता, गर्भ में तुझे रचनेवाला, प्रभु यों कहता है: ‘मैं तेरी सहायता करूंगा। ओ मेरे सेवक याकूब, ओ मेरे मनोनीत यशूरून! मत डर।</verse>
				<verse number="3">मैं प्‍यासी भूमि को पानी दूंगा, सूखी भूमि पर नदियाँ बहाऊंगा। मैं तेरे वंशजों पर अपना आत्‍मा उण्‍डेलूंगा, तेरी सन्‍तान पर अपनी आशिष की वर्षा करूंगा।’</verse>
				<verse number="4">तब वे जलाशयों के तट की घास के सदृश लहलहा उठेंगे; वे बहते झरनों के किनारे उगे मजनूं के समान बढ़ने लगेंगे।</verse>
				<verse number="5">उनमें से एक कहेगा, ‘मैं प्रभु का हूं,’ तो दूसरा अपना नाम ‘याकूब’ रखेगा। अन्‍य व्यक्‍ति अपने हाथ पर यह खुदवाएगा: ‘यह प्रभु का है,’ और अपना कुल-नाम ‘इस्राएल’ बताएगा।</verse>
				<verse number="6">प्रभु, इस्राएल का राजा, उसका छुड़ानेवाला, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘मैं ही आदि हूं, मैं ही अन्‍त हूं, मेरे अतिरिक्‍त अन्‍य ईश्‍वर नहीं है।</verse>
				<verse number="7">मेरे समान कौन है? वह इसकी घोषणा करे। वह बताए और मेरे सम्‍मुख अपने पक्ष को प्रस्‍तुत करे। प्राचीनकाल से कौन भविष्‍य की घटनाएँ पहले से ही बताता आया है? वे हमें बताएँ कि भविष्‍य में क्‍या होनेवला है?</verse>
				<verse number="8">मत डरो, भयभीत मत हो। मैं प्राचीनकाल से ये बातें तुम्‍हें बताता आ रहा हूं, तुम पर प्रकट करता आ रहा हूं। तुम मेरे गवाह हो। क्‍या मुझे छोड़ और कोई ईश्‍वर है? नहीं, मुझे छोड़ तुम्‍हारी कोई “चट्टान” नहीं है। मैं किसी अन्‍य को नहीं जानता।’</verse>
				<verse number="9">मूर्ति गढ़नेवालों का अस्‍तित्‍व निस्‍सार है, उनकी प्रिय मूर्तियों से कोई लाभ नहीं! मूर्तियों के समर्थक जो उनको अपना ईश्‍वर मानते हैं, न देखते हैं और न जानते हैं। वे लज्‍जित होंगे।</verse>
				<verse number="10">कौन देवता की मूर्ति बनाता, अथवा उसको गढ़ता है, जब कि उससे किसी को लाभ नहीं होता?</verse>
				<verse number="11">मूर्तिकार के सहयोगी भी लज्‍जित होंगे, कारीगर तो मनुष्‍य ही हैं। सब कारीगर एकत्र हों। वे मेरे सम्‍मुख खड़े हों। मैं उनको आतंकित करूंगा, वे सबके सब लज्‍जित होंगे।</verse>
				<verse number="12">लोहार मूर्ति को बनाता है। वह उसको अंगारों पर रखता है। वह हथौड़ों से उसको पीटता है। वह अपने मजबूत हाथों से उसको आकार देता है। यह सब कार्य करते-करते उसे भूख लगती है। वह निर्बल हो जाता है। जब वह पानी नहीं पीता तब मूर्छित हो जाता है।</verse>
				<verse number="13">बढ़ई डोरी से नापता है। वह पेन्‍सिल से उस पर निशान लगाता है। वह रन्‍दे से उसको आकार देता है। वह परकार से रेखा खींचता है। तत्‍पश्‍चात् वह उसको मनुष्‍य की आकृति में बदलता है। सुन्‍दर मनुष्‍य के सदृश वह उसको बनाता है कि आराधक उसे गृहदेवता के रूप में घर में प्रतिष्‍ठित कर सकें।</verse>
				<verse number="14">मनुष्‍य देवदार के वृक्ष को काटता है। अथवा पहले वह तिर्जा या बांज वृक्ष को चुनता है। तत्‍पश्‍चात् वह उसको जंगल के अन्‍य वृक्षों के मध्‍य बढ़ने और मजबूत होने देता है। वह देवदार का पौधा भी लगाता है, और वर्षा उसको बढ़ाती है।</verse>
				<verse number="15">फिर वह मनुष्‍य के लिए इंधन की लकड़ी बन जाता है। मनुष्‍य उसकी कुछ लकड़ी जलाकर आग तापता है। वह उसको चूल्‍हे में जलाकर उस पर रोटी सेंकता है। वह उससे देवता बनाता है, और झुककर उसकी वंदना करता है। वह उस पर मूर्ति खोदता और भूमि पर लेटकर उसको प्रणाम करता है।</verse>
				<verse number="16">यों देवदार की आधी लकड़ी वह आग में जलाता है, और उससे वह मांस पकाता, मांस को भूंजता, उसको खाता और सन्‍तुष्‍ट होता है। वह लकड़ी जलाकर आग तापता, और यह कहता है, ‘अहा! शरीर में गर्मी आ गई। मैंने आग ताप ली।’</verse>
				<verse number="17">बची हुई लकड़ी से वह अपने देवता की मूर्ति बनाता है। वह उसके सम्‍मुख भूमि पर गिरकर उसकी वंदना करता है। वह मूर्ति से प्रार्थना करता है, और उससे यह कहता है, ‘तू ही मेरा ईश्‍वर है, मुझे बचा।’</verse>
				<verse number="18">ऐसे लोग न जानते हैं और न समझते हैं। उनकी आंखें बन्‍द हैं, अत: वे देख नहीं सकते। उनकी बुद्धि पर परदा पड़ा है, इसलिए वे समझ नहीं सकते।</verse>
				<verse number="19">वे विचार नहीं करते; न उनमें ज्ञान है और न समझ। वे यह नहीं सोचते कि उन्‍होंने देवदार की लकड़ी का आधा भाग आग में जलाया। उसके अंगारों पर रोटी सेंकी, मांस भूंजकर खाया। तब क्‍या बची हुई लकड़ी से मूर्ति बनाना चाहिए जो प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणित कार्य है? क्‍या उन्‍हें एक लकड़ी के खंभे के सम्‍मुख भूमि पर लेटकर वंदना करना चाहिए?</verse>
				<verse number="20">ऐसे मनुष्‍य राख खानेवाले हैं। भ्रमपूर्ण मन ने उन्‍हें पथभ्रष्‍ट कर दिया है। वे अपने को बचा नहीं सकते और न यह कह सकते हैं, ‘हम मिथ्‍याचार में फंसे हुए हैं।’</verse>
				<verse number="21">ओ याकूब, ओ इस्राएल! ये बातें स्‍मरण रख, क्‍योंकि तू मेरा सेवक है। मैंने तुझे गढ़ा है, तू मेरा सेवक है। ओ इस्राएल, मैं तुझे कभी नहीं भूलूंगा।</verse>
				<verse number="22">मैंने बादलों की तरह तेरे अपराध लोप कर दिए; कुहरे के समान तेरे पाप उड़ा दिए। मेरे पास लौट आ, मैंने तुझे छुड़ा लिया है।</verse>
				<verse number="23">ओ आकाश, गीत गा, क्‍योंकि प्रभु ने कार्य सम्‍पन्न किया है। ओ पृथ्‍वी के अधोलोक, जयजयकार कर। ओ पर्वतो, जंगलो, और वन-वृक्षों, उच्‍चस्‍वर में गाओ। प्रभु ने याकूब को मुक्‍त किया है, इस्राएल में प्रभु की महिमा की जाएगी।</verse>
				<verse number="24">तेरा मुक्‍तिदाता, तुझे गर्भ में गढ़नेवाला प्रभु यों कहता है: “मैं ही प्रभु हूं, मैं ही सबका बनानेवाला हूं। मैंने ही आकाश को वितान के समान ताना है, मैंने ही पृथ्‍वी को आकार दिया है। उस समय मेरे साथ कौन था?</verse>
				<verse number="25">मैं मिथ्‍याविचारकों के शकुन-विचार व्‍यर्थ कर देता हूं; भविष्‍य बतानेवालों को मूर्ख सिद्ध करता हूं; बुद्धिमान कहलानेवालों की मूर्खता प्रकट करता हूं, उनके ज्ञान को अज्ञान सिद्ध कर देता हूं।</verse>
				<verse number="26">मैं अपने सेवक के वचन को सच प्रमाणित करता हूं, मैं अपने संदेश-वाहकों के परामर्श को सफल करता हूं। मैं यरूशलेम के विषय में यह कहता हूं, ‘तू फिर आबाद होगा।’ मैंने यहूदा प्रदेश के नगरों के विषय में यह कहा है: ‘इनका पुनर्निर्माण होगा; मैं उनके खण्‍डहरों को फिर खड़ा करूंगा।’</verse>
				<verse number="27">मैं गहरे सागर से यह कहता हूं, ‘सूख जा। मैं तेरी नदियों को सुखा डालूंगा।’</verse>
				<verse number="28">मैं राजा कुस्रू के विषय में यह कहता हूं, ‘वह मेरा चरवाहा है, वह मेरे समस्‍त अभिप्रायों को पूरा करेगा।’ मैंने यरूशलेम के विषय में यह कहा है: ‘उसका पुनर्निर्माण होगा,’ और मन्‍दिर के विषय में यह कहा है: ‘तेरे भवन की नींव फिर डाली जाएगी।’ ”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="45">
				<verse number="1">प्रभु अपने अभिषिक्‍त राजा कुस्रू से यह कहता है: ‘राष्‍ट्रों को तेरे अधीन करने के लिए, उनके राजाओं को शक्‍तिहीन बनाने के लिए मैंने तुझे सामर्थ्य प्रदान किया है। तू उनके नगरों के प्रवेश-द्वार खोलेगा, वे फिर बन्‍द न होंगे।</verse>
				<verse number="2">मैं तेरे आगे-आगे जाऊंगा, और पहाड़ों को समतल मैदान बनाऊंगा। मैं पीतल के प्रवेश-द्वार तोड़ दूंगा, मैं लोहे की छड़ों को टुकड़े-टुकड़े करूंगा।</verse>
				<verse number="3">मैं तुझे अंधकार में छिपा हुआ खजाना, गुप्‍त स्‍थानों में गड़ा हुआ धन दूंगा। तब तुझे ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं। मैं ही इस्राएल का परमेश्‍वर हूं और मैंने ही तुझे अपना अभिप्राय पूरा करने के लिए बुलाया है ।</verse>
				<verse number="4">अपने सेवक याकूब, अपने मनोनीत इस्राएल के कारण, मैंने तुझे निजी तौर पर बुलाया है, और तुझे कुल नाम दिया है, यद्यपि तू मुझे नहीं जानता है।</verse>
				<verse number="5">मैं ही प्रभु हूं, मुझे छोड़ दूसरा प्रभु नहीं है, मेरे अतिरिक्‍त अन्‍य ईश्‍वर नहीं है। मैं ही तुझे सामर्थ्य देता हूं, यद्यपि तू मुझे नहीं जानता है,</verse>
				<verse number="6">ताकि उदयाचल से अस्‍ताचल तक सभी लोग जान लें कि मेरे अतिरिक्‍त अन्‍य ईश्‍वर नहीं है। मैं ही प्रभु हूं, मुझे छोड़ दूसरा प्रभु नहीं है।</verse>
				<verse number="7">मैं ही प्रकाश का उत्‍पन्न करनेवाला हूं, मैं ही अन्‍धकार का स्रष्‍टा हूं। मैं ही कल्‍याण का देनेवाला, मैं ही विपत्ति का ढाहनेवाला हूं। मैं, प्रभु, यह सब करता हूं।’</verse>
				<verse number="8">ओ आकाश, धर्म की वर्षा कर। ओ आकाश-मण्‍डल, धार्मिकता बरसा। धरती की सतह खुल जाए, जिससे उद्धार का अंकुर फूटे। वह धार्मिकता को भी उपजाए। मैं-प्रभु ने ही उसे रचा है।</verse>
				<verse number="9">धिक्‍कार है उसे, जो अपने रचनेवाले से तर्क करता है। क्‍या घड़ा अपने बनानेवाले कुम्‍हार से बहस कर सकता है? क्‍या मिट्टी अपने गढ़नेवाले कुम्‍हार से कह सकती है, ‘तू क्‍या बना रहा है?’ अथवा, ‘इसमें मुठिया तो है ही नहीं।’</verse>
				<verse number="10">धिक्‍कार है उस पुत्र को, जो अपने पिता से यह कहता है, ‘तू क्‍या पैदा कर रहा है?’ अथवा अपनी मां से यह कहता है, ‘तू किस को जन्‍म दे रही है?’</verse>
				<verse number="11">इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर, इस्राएल का स्रष्‍टा, प्रभु यों कहता है, ‘क्‍या तुम मेरी सन्‍तान के बारे में मुझ से पूछताछ करोगे? क्‍या तुम मेरे हस्‍तकार्यों के विषय में मुझे आदेश दोगे?</verse>
				<verse number="12">मैंने पृथ्‍वी को बनाया है, मैंने ही मनुष्‍य को रचा है, ताकि वह उस पर निवास करे। मेरे ही हाथों ने आकाश को वितान के समान ताना है; मेरे ही आदेश से आकाश के तारागण स्‍थित हैं।</verse>
				<verse number="13">मैंने ही राजा कुस्रू को सत्‍कार्य के लिए उभाड़ा है; मैं उसके सब मार्गों को सफल बनाऊंगा। वह मेरे नगर का पुनर्निर्माण करेगा, और मेरे निर्वासितों को मुक्‍त करेगा।’ स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता है, ‘कुस्रू अपने इस कार्य के लिए कोई कीमत या पुरस्‍कार नहीं लेगा।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु इस्राएली लोगों से यों कहता है: ‘मिस्र देश की धन-सम्‍पत्ति, इथियोपिआ देश की व्‍यापार-सामग्री तेरी हो जाएगी। ऊंचे कदवाले सबाई लोग तेरे पास आएंगे और वे तेरे हो जाएंगे; वे तेरा अनुसरण करेंगे। वे बेड़ियों में बंधे हुए तेरे पास आएंगे और तेरे सम्‍मुख सिर झुकाएंगे। वे तुझ से यह कहते हुए अनुनय-विनय करेंगे, “ईश्‍वर केवल आपके साथ है, उसे छोड़ दूसरा कोई ईश्‍वर नहीं है; उसके अतिरिक्‍त अन्‍य ईश्‍वर नहीं है।” ’</verse>
				<verse number="15">ओ इस्राएल के उद्धारकर्ता परमेश्‍वर! निश्‍चय ही तू अगम्‍य परमेश्‍वर है!</verse>
				<verse number="16">मूर्ति बनानेवाले सबके सब लज्‍जित, भ्रमित और आतंकित हो गए।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु प्रभु ने अपने शाश्‍वत उद्धार से इस्राएली राष्‍ट्र को बचा लिया; अब वह अनन्‍तकाल तक लज्‍जित और आतंकित नहीं होगा।</verse>
				<verse number="18">आकाश का स्रष्‍टा (वह परमेश्‍वर है!), पृथ्‍वी को आकार देनेवाला और बनानेवाला प्रभु यों कहता है: (उसने ही पृथ्‍वी को स्‍थिर किया है, उसने उसको इसलिए नहीं रचा कि वह निर्जन रहे, उसने उसे आबाद करने के लिए बनाया है।) ‘मैं ही प्रभु हूं, मुझे छोड़ दूसरा कोई प्रभु नहीं है।</verse>
				<verse number="19">मैंने किसी गुप्‍त स्‍थान में, या कहीं अंधकारमय क्षेत्र में नहीं कहा; मैंने याकूब के वंशजों से यह नहीं कहा, “मुझे निर्जन स्‍थान में ढूंढ़ना।” मैं प्रभु हूं, मैं केवल सच बोलता हूं; मैं उचित बात बताता हूं।’</verse>
				<verse number="20">विजित कौमों में से बचे हुए लोगो, एकत्र हो। तुम-सब पास आओ। लकड़ी की मूर्ति ढोनेवालो, तुम मुझे नहीं जानते। तुम ऐसे देवता से प्रार्थना करते हो, जो तुम्‍हें नहीं बचा सकता।</verse>
				<verse number="21">अपनी बात कहो, प्रमाण को सामने लाओ, तुम आपस में विचार-विमर्श करो। किसने प्राचीनकाल से ये बातें बताई थीं? किसने बहुत पहले से ये घटनाएँ प्रकट की थीं? मैंने, मैं-प्रभु ने ही ये बातें तुम पर प्रकट की थीं। मेरे अतिरिक्‍त अन्‍य ईश्‍वर नहीं है। मुझे छोड़ दूसरा धार्मिक और उद्धारकर्ता ईश्‍वर नहीं है।’</verse>
				<verse number="22">ओ पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक रहनेवालो, मेरी ओर मुड़ो और मैं तुम्‍हें बचाऊंगा; क्‍योंकि मैं परमेश्‍वर हूं, और मुझे छोड़ दूसरा कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="23">मैंने स्‍वयं अपनी शपथ खाई है, मेरी धार्मिकता से मेरे मुंह से यह वचन निकला है, और वह नहीं टलेगा: ‘हर एक मनुष्‍य मेरे सम्‍मुख घुटना टेकेगा, प्रत्‍येक जीभ मेरे नाम से शपथ लेगी।’</verse>
				<verse number="24">लोग मेरे विषय में यह कहेंगे: ‘केवल प्रभु में ही धार्मिकता और सामर्थ्य है। जो उसके विरोधी हैं, वे सब उसके पास आएंगे, और लज्‍जित होंगे।</verse>
				<verse number="25">परन्‍तु इस्राएल के सब वंशज प्रभु के द्वारा विजय और यश प्राप्‍त करेंगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="46">
				<verse number="1">बेल देवता झुक गया, नबो देव नत हो गया। उनकी मूर्तियां जानवरों और ढोरों पर लाद दी गईं। जिन वस्‍तुओं को तुम ढोते थे, वे थके हुए पशुओं पर लदी हैं; अब वे बोझ बन गईं।</verse>
				<verse number="2">बेल और नबो नत हो गए, उनका सिर झुक गया। वे बोझ ढोनेवालों को नहीं बचा सके, और स्‍वयं बन्‍दी बनकर जा रहे हैं।</verse>
				<verse number="3">ओ याकूब के वंशजो, मेरी बात सुनो। इस्राएल कुल के बचे हुए लोगो, मेरी ओर ध्‍यान दो। तुम्‍हारे जन्‍म से, गर्भ से ही मैं तुम्‍हें उठाए हुए हूं।</verse>
				<verse number="4">और तुम्‍हारी वृद्धावस्‍था तक, तुम्‍हारे बूढ़े होने तक, तुम्‍हें उठाए रहूंगा, क्‍योंकि मैं ‘वही प्रभु’ हूं। मैंने तुम्‍हें रचा है, अत: मैं तुम्‍हारा बोझ उठाऊंगा; मैं तुम्‍हें ढोऊंगा, और तुम्‍हारी रक्षा करूंगा।</verse>
				<verse number="5">‘तुम मेरी उपमा किससे दे सकते हो? तुम मेरी तुलना किससे करोगे? किससे तुम मेरी समता करोगे, कि मैं और वह एक-बराबर हैं?</verse>
				<verse number="6">मूर्ति पूजक थैली से सोना निकालते, और तराजू पर चांदी तौलते। वे सुनार को काम पर लगाते, और वह सोना-चांदी की एक मूर्ति बना देता है। तब वे उसके सम्‍मुख भूमि पर लेटकर उसकी वंदना करते, उसकी पूजा करते हैं।</verse>
				<verse number="7">वे उसको कंधों पर उठा कर ले जाते और उसको उसके स्‍थान पर प्रतिष्‍ठित कर देते हैं; मूर्ति वहाँ खड़ी रहती है। जब उसके उपासक सहायता के लिए उसे पुकारते हैं, तब वह उनको उत्तर नहीं देती है, वह अपने उपासकों को संकट से नहीं बचाती है।</verse>
				<verse number="8">अरे अपराधियो! यह स्‍मरण करो, इस पर विचार करो, अपने हृदय में इस को याद करो।</verse>
				<verse number="9">अतीत की घटनाओं को स्‍मरण करो, क्‍योंकि मैं ही परमेश्‍वर हूं; मुझे छोड़ दूसरा कोई ईश्‍वर नहीं है। मैं ही परमेश्‍वर हूं, और मेरे समान दुसरा ईश्‍वर नहीं है।</verse>
				<verse number="10">मैं आदिकाल से ही अन्‍त की बातें बताता आया हूं, मैंने प्राचीनकाल में ही भविष्‍य की घटनाएं घोषित कर दी हैं। मैंने यह कहा है: ‘मेरे संकल्‍प अटल हैं, मैं अपने समस्‍त अभिप्रायों को निस्‍सन्‍देह पूर्ण करूंगा।’</verse>
				<verse number="11">मैंने पूर्व देश के एक शिकारी पक्षी को बुलाया है; दूर देश से मैंने अपने संकल्‍प को पूरा करनेवाले को बुलाया है। यह मैं कह चुका हूं; निस्‍सन्‍देह मैं यह कार्य सम्‍पन्न करूंगा; जैसा मेरा अभिप्राय है, वैसा ही मैं करूंगा।</verse>
				<verse number="12">ओ हठीले लोगो! मेरी बात सुनो। तुम उद्धार से बहुत दूर हो।</verse>
				<verse number="13">मैं अपना उद्धार तुम्‍हारे समीप ला रहा हूं, अब वह तुमसे बहुत दूर नहीं है। मेरी ओर से उद्धार में देर नहीं होगी। मैं सियोन को अपना उद्धार, और इस्राएल को अपनी महिमा प्रदान करूंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="47">
				<verse number="1">ओ बेबीलोन देश की कुंआरी कन्‍या। अब सिंहासन से उतर और धूल पर बैठ, ओ कसदी कौम की बेटी! अब सिंहासन पर नहीं, वरन् भूमि पर बैठ। लोग तुझे फिर कभी कोमल और सुकुमारी नहीं कहेंगे।</verse>
				<verse number="2">अपना घूंघट उठा, चक्‍की ले और उसमें आटा पीस। अपना घाघरा समेट, और नंगे पैर नदियों को पार कर।</verse>
				<verse number="3">लोग तुझे नग्‍न करेंगे, और वे तेरी नग्‍नता को देखेंगे। मैं बदला लूंगा, और किसी भी मनुष्‍य को नहीं छोड़ूंगा।</verse>
				<verse number="4">इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर हमारा मुक्‍तिदाता है, उसका नाम ‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु’ है!</verse>
				<verse number="5">ओ कसदी कौम की बेटी, अंधकार में जा, और वहाँ चुपचाप बैठ; क्‍योंकि अब लोग तुझे राज्‍यों की महारानी नहीं कहेंगे।</verse>
				<verse number="6">मैं अपने निज लोग इस्राएलियों से क्रुद्ध था, अत: मैंने अपनी मीरास को अशुद्ध घोषित कर तेरे हाथ में उसे सौंप दिया। पर तूने उन पर दया नहीं की, तूने बूढ़ों पर भी बड़ा भारी जूआ रखा।</verse>
				<verse number="7">तूने सोचा था, कि तू सदा मालकिन बनी रहेगी। अत: तूने अपने हृदय में इन बातों पर विचार नहीं किया, तू भूल गई कि इनका परिणाम गंभीर होगा।</verse>
				<verse number="8">ओ राग-रंग में डूबी हुई, निश्‍चिंत जीवन बितानेवाली, मेरी बात सुन! तू अपने हृदय में यह कहती है, ‘केवल मैं ही हूं, मुझे छोड़ दूसरी स्‍वामिनी है ही नहीं। मैं विधवा की तरह नहीं रहूंगी, और न मैं निस्‍संतान हूंगी।’</verse>
				<verse number="9">सुन, एक क्षण, एक ही दिन ये दोनों विपत्तियाँ तुझ पर टूट पड़ेंगी: तू सन्‍तान से पूर्णत: वंचित होगी, और तू विधवा होगी। तेरे अनेक टोने-टोटके, तेरे भारी-भारी तन्‍त्र-मन्‍त्र निष्‍फल हो जाएंगे!</verse>
				<verse number="10">तूने अपनी दुष्‍टता के कारण स्‍वयं को सुरक्षित समझा था, तू कहती थी, ‘मुझे कोई नहीं देखता।’ तेरी बुद्धि और तेरे ज्ञान ने तुझे धोखा दिया। तूने अपने हृदय में यह कहा, ‘केवल मैं ही हूं, मुझे छोड़ दूसरी स्‍वामिनी है ही नहीं।’</verse>
				<verse number="11">पर तुझ पर अनिष्‍ट का प्रकोप होगा, जिस को दूर करने का मन्‍त्र तू नहीं जानती। तुझ पर विपत्ति का पहाड़ टूटेगा, जिसको तू दूर नहीं कर सकेगी। अचानक तेरा सर्वनाश हो जाएगा, तू उसको समझ ही नहीं पाएगी।</verse>
				<verse number="12">तू अपने अनेक टोने-टोटकों को, भारी-भारी तन्‍त्र-मन्‍त्र को, जिनका अभ्‍यास तू बचपन से कर रही है, अब उनको उपयोग में ला; सम्‍भवत: वे सफल हो जाएं, हो सकता है, तू उनसे आतंक फैला दे।</verse>
				<verse number="13">तू अनेक प्रयास कर थक गई; अब वे खड़े हों, और तेरी रक्षा करें, जो ज्‍योतिष-विद्या जानते हैं, जो नक्षत्रों को टकटकी बान्‍ध कर देखते हैं, जो नवचन्‍द्र पर तेरा भविष्‍यफल बताते हैं।</verse>
				<verse number="14">देख, वे सब भूसा है, और आग उन्‍हें भस्‍म कर देगी। वे अपने प्राण को आग की लपटों से बचा नहीं सकते। यह आग तापने के लिए नहीं है; इस आग के सम्‍मुख कोई नहीं बैठ सकता।</verse>
				<verse number="15">टोना-टोटका करनेवाले तेरे ये लोग ऐसे हैं, जिन्‍होंने तुझे थका दिया, जिनके साथ बचपन से तू टोना-टोटका करवाती आ रही है! वे अपना-अपना रास्‍ता नापेंगे, और तुझे बचानेवाला कोई न होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="48">
				<verse number="1">ओ याकूब के वंशजो, मेरी यह बात सुनो। तुम इस्राएल के नाम से पुकारे जाते हो, तुम यहूदा के वंश में उत्‍पन्न हुए हो। तुम प्रभु के नाम की शपथ खाते हो, तुम इस्राएल के परमेश्‍वर के नाम को स्‍मरण करते हो, पर सच्‍चाई से नहीं, धार्मिकता से नहीं।</verse>
				<verse number="2">तुम अपने को पवित्र नगर के निवासी बताते हो, और इस्राएल के परमेश्‍वर का सहारा लेते हो, जिसका नाम ‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु’ है।</verse>
				<verse number="3">प्रभु इस्राएल से यह कहता है: ‘जो बातें हो चुकी हैं, उनके होने के पहले ही मैंने उन्‍हें बता दिया था; वे मेरे मुंह से निकली थीं, मैंने ही उनको प्रकट किया था। अचानक मैंने उन्‍हें कार्यरूप में परिणत किया, और वे पूरी हो गई।</verse>
				<verse number="4">ओ इस्राएल! मैं तुझे जानता था कि तू जिद्दी है, तेरी गर्दन लोहे की तरह कठोर है; तेरा माथा पीतल का बना है।</verse>
				<verse number="5">मैंने पहले ही से उन बातों को बता दिया था; उनके पूरा होने के पूर्व ही मैंने तुझे सुना दिया था, ताकि तू यह न कह सके, “मेरी मूर्ति ने यह कार्य किया है, मेरी गढ़ी हुई मूर्ति, मेरी ढली हुई मूर्ति के आदेश से ये सब कार्य हुए हैं।”</verse>
				<verse number="6">‘तू ने यह सुना, अब इन-सब को देख, क्‍या तू इनकी घोषणा नहीं करेगा? अब मैं तुझे नई-नई बातें सुनाऊंगा, ऐसी गुप्‍त बातें बताऊंगा, जिन्‍हें तू नहीं जानता है।</verse>
				<verse number="7">वे अभी-अभी रची गई हैं, वे बहुत पहले की नहीं हैं। आज से पहले तूने उनके विषय में कभी नहीं सुना था। अब तू यह नहीं कह सकता, “देख, मैं इन्‍हें पहले से जानता था।”</verse>
				<verse number="8">निस्‍सन्‍देह, तूने इनके विषय में कभी सुना नहीं था, और न तुझे कुछ मालूम ही था। इससे पहले तेरे कान में यह बात पड़ी भी नहीं थी; क्‍योंकि मैं जानता था, कि तू निश्‍चय विश्‍वासघात करेगा। तू अपनी मां के गर्भ से ही विद्रोही कहलाता आया है।</verse>
				<verse number="9">‘मैं अपने नाम के कारण अपना क्रोध रोके हुए हूं, मैंने अपनी स्‍तुति के अभिप्राय से, उसको तेरे लिए रोक लिया है, अन्‍यथा मैं तुझे टुकड़े-टुकड़े कर देता।</verse>
				<verse number="10">देख, मैंने तुझे शुद्ध किया, पर चांदी के समान नहीं, मैंने दु:ख की भट्ठी में तुझे परखा है।</verse>
				<verse number="11">मैं यह अपने लिए, केवल अपने लिए करता हूं; अन्‍यथा मेरा नाम अपवित्र हो जाएगा। मैं अपनी महिमा दूसरे को नहीं दूंगा।</verse>
				<verse number="12">‘ओ याकूब, ओ इस्राएल, मेरी बात सुन! मैंने तुझे मनोनीत किया है। मैं ही ‘वह’ हूं, मैं ही आदि हूं, मैं ही अन्‍त हूं।</verse>
				<verse number="13">मैंने अपने हाथ से पृथ्‍वी की नींव डाली है; मेरे ही दाहिने हाथ ने आकाश को वितान के सदृश फैलाया है। जब मैं आकाश और पृथ्‍वी को बुलाता हूं, तब वे दोनों मेरे सम्‍मुख उपस्‍थित हो जाते हैं!</verse>
				<verse number="14">‘ओ सब इस्राएलियो, एकत्र हो, और मेरी बात सुनो। किस देवता ने पहले से ये बातें तुम्‍हें बताई थीं? प्रभु राजा कुस्रू से प्रेम करता है, वही प्रभु का अभिप्राय बेबीलोन देश में पूरा करेगा; वह प्रभु का सामर्थ्य कसदी कौम पर प्रकट करेगा।</verse>
				<verse number="15">मैंने, हां मैंने ही यह कहा है, मैंने ही कुस्रू को बुलाया है। मैं ही उसको लाया हूं, उसका हर काम सफल होगा।</verse>
				<verse number="16">समीप आओ, मेरी यह बात सुनो। आरम्‍भ से ही मैंने तुमसे गुप्‍त रूप में कोई बात नहीं कही। सृष्‍टि के रचना-काल से मैं वहाँ हूं।’ − अब स्‍वामी प्रभु ने मुझे अपने आत्‍मा के साथ भेजा है।</verse>
				<verse number="17">प्रभु, तेरा मुक्‍तिदाता, इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर यों कहता है: ‘मैं तेरा प्रभु परमेश्‍वर हूं। मैं तेरे लाभ के लिए शिक्षा देनेवाला तेरा शिक्षक हूं, जिस मार्ग पर तुझे चलना चाहिए, उस मार्ग पर तुझे चलानेवाला तेरा पथ-प्रदर्शक हूं।</verse>
				<verse number="18">भला होता कि तू मेरी आज्ञाओं को ध्‍यान से सुनता, तब नदी के बहते जल की तरह, तेरा कल्‍याण होता, सागर की लहरों की तरह तेरी धार्मिकता होती।</verse>
				<verse number="19">तेरे वंशज रेत के सदृश असंख्‍य होते, तेरी सन्‍तान उसके कणों के समान अगणित होती। उनका नाम मेरे सम्‍मुख से न कभी काटा जाता, और न मिटाया जाता।’</verse>
				<verse number="20">बेबीलोन देश से बाहर निकलो, कसदी कौम के बीच में रहनेवालो, भागो! जय-जयकार करते हुए यह शुभ सन्‍देश घोषित करो। पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक सन्‍देशवाहकों को भेजो, और यह कहो, “प्रभु ने अपने सेवक याकूब को छुड़ा लिया है।”</verse>
				<verse number="21">जब प्रभु उन्‍हें मरुस्‍थल में से ले गया था तब उन्‍हें प्‍यासा नहीं रहना पड़ा था; उसने चट्टान से उनके लिए पानी बहाया था। उसने चट्टान को तोड़ा, और पानी बह निकला था।</verse>
				<verse number="22">प्रभु कहता है, ‘दुर्जनों को कहीं शान्‍ति नहीं मिलती।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="49">
				<verse number="1">ओ समुद्र तट के द्वीपो, मेरी बात सुनो! दूर-दूर देशों में रहनेवाली कौमो, मेरी और ध्‍यान दो: जब मैं गर्भ में था तब ही प्रभु ने मुझे अपनी सेवा के लिए मनोनीत किया था। जब मैं मां के पेट में था, उस समय से ही उसने मेरा नाम घोषित कर दिया था।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने दुधारी तलवार की तरह मेरे मुंह के वचन को तेज बनाया। उसने अपने हाथ की छाया में मेरी रक्षा के लिए मुझे छिपाकर रखा। उसने मुझे मानो एक तीक्ष्ण तीर बनाया, और अपने तरकश में मुझे गुप्‍त रखा।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने मुझ से कहा, ‘ओ इस्राएल, तू मेरा सेवक है; मैं तेरे माध्‍यम से अपनी महिमा प्रकट करूंगा।’</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु मैंने कहा, ‘मैंने व्‍यर्थ परिश्रम किया, मैंने अपनी शक्‍ति निस्‍सार-कार्य में बर्बाद की। तो भी मेरा न्‍याय प्रभु के हाथ में है, मेरा परमेश्‍वर ही मुझे प्रतिफल देगा।”</verse>
				<verse number="5">इस प्रभु ने मेरी मां के गर्भ से ही मुझे अपने सेवक के रूप में गढ़ा है ताकि मैं याकूब-वंश को प्रभु के पास लौटाकर लाऊं, विसर्जित इस्राएल को उसके पास एकत्र करूं, वह अब मुझसे कहता है− क्‍योंकि मैं प्रभु की दृष्‍टि में आदर का पात्र हूं; क्‍योंकि मेरा परमेश्‍वर मेरा बल है।</verse>
				<verse number="6">वह कहता है, ‘यह साधारण-सी बात है कि याकूब के कुलों को पुन: स्‍थापित करने के लिए, इस्राएल के बचे हुए लोगों को वापस लाने के लिए तू मेरा सेवक बने; पर यह पर्याप्‍त नहीं है: मैं तुझे राष्‍ट्रों के लिए ज्‍योति बनाऊंगा, जिससे मेरा उद्धार पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक पहुँच सके।’</verse>
				<verse number="7">अपने सेवक से जिसको मनुष्‍य सर्वथा तुच्‍छ समझते हैं, जिससे राष्‍ट्र घृणा करते हैं, जो शासकों का गुलाम है, उससे प्रभु इस्राएल का मुक्‍तिदाता और उसका पवित्र परमेश्‍वर यों कहता है: ‘तुझे देखकर राजा अपने सिंहासन से खड़े हो जाएंगे, सामन्‍त तेरे सम्‍मुख भूमि पर लेटकर तुझे साष्‍टांग प्रणाम करेंगे, क्‍योंकि मैं-प्रभु ने, जो सच्‍चा परमेश्‍वर हूं, जो इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर हूं, तुझे मनोनीत किया है।’</verse>
				<verse number="8">प्रभु यों कहता है: ‘कृपा के समय मैंने तेरी प्रार्थना सुनी, उद्धार के दिन मैंने तेरी सहायता की। मैंने तुझे सुरक्षित रखा है, और जनता के लिए विधान के रूप में तुझे नियुक्‍त किया है, ताकि तू देश का पुन: निर्माण करे, उजाड़ पैतृक-भूमि का पुन: आबंटन करे;</verse>
				<verse number="9">तू बन्‍दियों को यह सन्‍देश सुनाए, “बाहर निकलो”; जो अन्‍धकार में बैठे हैं उनसे यह कहे, “अन्‍धकार से प्रकाश में आओ।” वे भेड़ों के समान स्‍वदेश लौटते समय मार्ग के किनारे चरेंगे; मुण्‍डे पठारों पर भी उन्‍हें चारा मिलेगा।</verse>
				<verse number="10">वे न भूखे रहेंगे, और न प्‍यासे; वे न गर्म रेत से पीड़ित होंगे, और न धूप में उन्‍हें कष्‍ट होगा; क्‍योंकि जिसने उन पर दया की है, और उन्‍हें छुड़ाया है, वही उनका मार्गदर्शन करेगा। वह उन्‍हें जल-स्रोतों के पास ले जाएगा।</verse>
				<verse number="11">मैं अपने पहाड़ों से उनके लिए मार्ग निकालूंगा, मैं अपने ऊबड़-खाबड़ राजमार्गों को समतल बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="12">देखो, वे दूर-दूर से आ रहे हैं: कोई उत्तर से, कोई पश्‍चिम से, और कोई सीनीम देश से आ रहे हैं।’</verse>
				<verse number="13">ओ आकाश, आनन्‍द से गा; ओ पृथ्‍वी, हर्ष से मगन हो। ओ पर्वतो, जयजयकार से गूंज उठो। क्‍योंकि प्रभु ने अपने निज लोगों को शान्‍ति प्रदान की है; उसने दु:खी जनों पर दया की है।</verse>
				<verse number="14">सियोन नगरी ने यह कहा था, ‘प्रभु ने मुझे त्‍याग दिया है, मेरे स्‍वामी ने मुझे भुला दिया है।’</verse>
				<verse number="15">पर प्रभु कहता है: ‘क्‍या यह हो सकता है कि मां अपने दूध पीनेवाले शिशु को भूल जाए, अपने गर्भ से उत्‍पन्न हुए बच्‍चे पर दया न करे? हो सकता है कि मां अपने बच्‍चे को भूल भी जाए, पर मैं तुझे नहीं भूलूंगा।</verse>
				<verse number="16">देख, मैंने तेरा चित्र अपनी हथेलियों पर खोदा है; तेरी शहरपनाह मेरी आंखों के सम्‍मुख निरन्‍तर विद्यमान है।</verse>
				<verse number="17">तेरे भवन निर्माता द्रुतगति से आ रहे हैं, तेरे विध्‍वंसक, तुझे उजाड़नेवाले तेरे पास से चले जाएंगे।</verse>
				<verse number="18">अपनी आंखें चारों ओर उठा, और देख; तेरे पुत्र और पुत्रियां एकत्र हो गए, वे तेरे पास आ रहे हैं। मैं-प्रभु स्‍वयं अपनी शपथ लेता हूं: तू उन सब को आभूषण की तरह पहिन लेगी। जैसे दुल्‍हन गहना धारण करती है, वैसे तू उन्‍हें धारण करेगी!</verse>
				<verse number="19">‘निस्‍सन्‍देह तेरे खण्‍डहर, तेरे ध्‍वस्‍त स्‍थान, तेरा उजाड़ देश, तेरे निवासियों के लिए अब पर्याप्‍त नहीं होगा; पर तुझे हड़पनेवाले लोग दूर भाग जाएंगे।</verse>
				<verse number="20">जो पीढ़ी तेरे निष्‍कासन के दिनों में उत्‍पन्न हुई है, वह तेरे कान में यह शिकायत करेगी, “यह स्‍थान हम लोगों के लिए छोटा पड़ रहा है, हमें बसने के लिए और जगह चाहिए।”</verse>
				<verse number="21">तब तू अपने हृदय में यह कहेगी, “इन्‍हें किसने मेरे लिए उत्‍पन्न किया है? मैं तो निस्‍सन्‍तान और बांझ थी, मैं निर्वासिता और परित्‍यक्‍ता थी। किसने इन को पाला है। मैं अकेली थी, ये सब कहाँ से आ गए?” ’</verse>
				<verse number="22">स्‍वामी प्रभु यों कहता है: ‘देख, मैं संकेत देने के लिए राष्‍ट्रों की ओर अपना हाथ उठाऊंगा, मैं कौमों की ओर अपना झण्‍डा खड़ा करूंगा। वे तेरे पुत्रों को अपनी गोद में उठा लेंगे, और उनको वापस लाएंगे; वे तेरी पुत्रियों को कन्‍धों पर बैठा कर लाएंगे।</verse>
				<verse number="23">राजा तेरे बच्‍चों के पालक-पिता होंगे; रानियाँ उनको दूध पिलानेवाली धाइयाँ बनेंगी। वे भूमि की ओर सिर झुकाकर तुझे प्रणाम करेंगे, वे तेरे पैरों की धूल चाटेंगे। तब तुझे अनुभव होगा कि निस्‍सन्‍देह मैं ही प्रभु हूं; जो लोग मेरी प्रतीक्षा करते हैं, वे निराश नहीं होंगे।</verse>
				<verse number="24">क्‍या शेर के मुंह से शिकार छीना जा सकता है? क्‍या अत्‍याचारी राजा के हाथ से बन्‍दी छुड़ाए जा सकते हैं? कदापि नहीं।</verse>
				<verse number="25">पर प्रभु यों कहता है, ‘मैं निस्‍सन्‍देह, शेर के मुंह से उसका शिकार छुड़ाऊंगा, अत्‍याचारी के हाथ से उसका बन्‍दी छीनूंगा। जो तुझसे लड़ते हैं, उनसे मैं लड़ूंगा; और मैं तेरे पुत्र-पुत्रियों को बचाऊंगा।</verse>
				<verse number="26">मैं तेरे बैरियों को विवश करूंगा, और वे अपना ही मांस खाएंगे; वे शराब की तरह अपना रक्‍त पीएंगे, और मतवाले होंगे। तब समस्‍त मनुष्‍यजाति को यह अनुभव होगा कि मैं ही तेरा उद्धारकर्ता प्रभु हूं, तेरा मुक्‍तिदाता, याकूब का सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="50">
				<verse number="1">प्रभु यों कहता है, ‘क्‍या तुम्‍हारी मां के पास तलाक-पत्र है, जिससे यह प्रमाणित हो कि मैंने उसे त्‍याग दिया है? मैंने किस साहूकार के हाथ तुम्‍हें बेचा है? सुनो, तुम स्‍वयं दुष्‍कर्मों के कारण बिक गए हो। तुम्‍हारे ही अपराधों के कारण तुम्‍हारी मां को तलाक मिला है!</verse>
				<verse number="2">क्‍या कारण है कि जब मैं आया तब वहां कोई मनुष्‍य नहीं था? जब मैं ने पुकारा तब क्‍यों मुझे उत्तर देनेवाला वहाँ नहीं था? क्‍या मेरा हाथ इतना छोटा हो गया कि वह छुड़ा नहीं सकता? क्‍या मुझ में उद्धार करने की शक्‍ति नहीं रही? देखो, मैं अपनी डांट से समुद्र को सुखा देता हूं, मैं नदियों को मरुस्‍थल बना देता हूं। उनकी मछलियाँ जल के अभाव में प्‍यास से तड़प कर मर जाती हैं, और बसाती हैं।</verse>
				<verse number="3">मैं ही आकाश को मानो शोक का काला वस्‍त्र पहिनाता हूं; और पश्‍चात्ताप के प्रतीक टाट-वस्‍त्रों को उसका आवरण बनाता हूं।’</verse>
				<verse number="4">स्‍वामी-प्रभु ने मुझे शििक्षत जन की वाणी दी है ताकि मैं थके-मांदे लोगों को शांति के वचन बोलकर संभाल सकूं। वह प्रतिदिन सबेरे मुझे जगाता है; मेरे कान खोलता है, जिससे मैं शिष्‍य की तरह ध्‍यान दे सकूं।</verse>
				<verse number="5">स्‍वामी-प्रभु ने अपना सन्‍देश मुझे सुनाया; उससे न मैंने विरोध किया, और न पीछे हटा।</verse>
				<verse number="6">मैंने कोड़ा मारनेवालों के सामने अपनी पीठ कर दी; दाढ़ी नोचनेवालों की ओर अपने गाल कर दिए। मैंने अपमान सहा, उनके थूक से अपना मुख नहीं हटाया।</verse>
				<verse number="7">स्‍वामी-प्रभु मेरी सहायता करता है, अत: मैं हताश नहीं हुआ। मैं अपना मुंह चकमक पत्‍थर की तरह दृढ़ बनाए रहा। मैं जानता था कि मुझे पराजय का अपमान नहीं सहना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="8">जो मुझे निर्दोष सिद्ध करता है, वह मेरे निकट है, मुझ से कौन मुकदमा लड़ेगा? हम आमने-सामने खड़े हों। मेरा बैरी कौन है? वह मेरे समीप आए।</verse>
				<verse number="9">देखो, स्‍वामी-प्रभु मेरी सहायता करता है; कौन मुझे दोषी ठहरा सकता है? मुझ पर दोष लगानेवाले वस्‍त्र के सदृश जीर्ण हो जाएंगे, उनको कीड़े खा जाएंगे।</verse>
				<verse number="10">तुममें कौन ऐसा व्यक्‍ति है, जो प्रभु की श्रद्धा-भक्‍ति करता है, जो प्रभु के सेवक के वचन का पालन करता है, जिसके साथ दीपक का प्रकाश नहीं है, और अन्‍धकार में चलता है, वह प्रभु के नाम पर भरोसा करे, वह परमेश्‍वर का सहारा ले!</verse>
				<verse number="11">ओ आग जलानेवालो! ओ अग्‍निबाण छोड़ने वालो! तुम्‍हें स्‍वयं अपनी जलाई हुई आग में, अग्‍निबाणों से सुलगाई हुई अग्‍नि में चलना पड़ेगा; मेरा हाथ ही तुम्‍हें यह भोगने पर विवश करेगा। तुम संताप में पड़े रहोगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="51">
				<verse number="1">ओ धर्म पर आचरण करनेवालो! प्रभु को ढूंढ़नेवालो, मेरी बात सुनो! जिस चट्टान से तुम काटे गए, जिस खदान से तुम निकाले गए, उस पर ध्‍यान दो।</verse>
				<verse number="2">अपने पिता अब्राहम का, अपनी माता सारा का ध्‍यान करो। जब अब्राहम अकेला था, तब मैं-प्रभु ने उसे बुलाया, मैंने उसे आशिष दी, और उसको एक से अनेक बनाया।</verse>
				<verse number="3">मैं-प्रभु सियोन को सांत्‍वना प्रदान करूंगा; मैं उसके उजाड़ स्‍थलों को शान्‍ति दूंगा, उसके निर्जन प्रदेश को अदन वाटिका के सदृश हरा-भरा कर दूंगा। उसका मरुस्‍थल मेरे उद्यान के समान हरा-भरा हो जाएगा। सियोन के हर कोने में हर्ष और आनन्‍द उपलब्‍ध होगा; चारों ओर धन्‍यवाद का गीत, और स्‍तुतिगान गूंजेगा।</verse>
				<verse number="4">ओ मेरे निज लोगो, मेरी बात पर ध्‍यान दो। ओ मेरी कौम, मेरी ओर कान लगा, क्‍योंकि मेरे मुंह से व्‍यवस्‍था निकलेगी; मैं न्‍याय का सिद्धान्‍त प्रकट करूंगा, जो सब जातियों के लिए ज्‍योति बनेगा।</verse>
				<verse number="5">मेरा मुक्‍ति-कार्य समीप है; मेरा उद्धार ज्‍योति के सदृश प्रकट होगा; मैं अपने भुजबल से सब राष्‍ट्रों पर शासन करूंगा। समुद्रतट के द्वीप मेरी प्रतीक्षा करेंगे; वे मेरे सामर्थ्य पर आशा रखेंगे।</verse>
				<verse number="6">अपनी आंखें आकाश की ओर उठाओ, पृथ्‍वी पर दृष्‍टि डालो। धुएँ के समान आकाश लुप्‍त हो जाएगा, पृथ्‍वी वस्‍त्र के सदृश जीर्ण-शीर्ण हो जाएगी; उस पर निवास करनेवाले कीड़े-मकोड़ों के समान नष्‍ट हो जाएंगे, किन्‍तु मेरा उद्धार सदा विद्यमान रहेगा मेरे मुक्‍ति-कार्य का कभी अन्‍त न होगा।</verse>
				<verse number="7">ओ धर्म के जाननेवालो, जिनके हृदय में मेरी व्‍यवस्‍था विद्यमान है, मेरी बात सुनो! मनुष्‍यों की निन्‍दा से मत डरो। उनके अपशब्‍दों से नहीं घबराओ।</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि घुन उन्‍हें कपड़ों की तरह खा लेगा; कीड़ा उन्‍हें ऊन के सदृश चाट जाएगा। पर मेरा मुक्‍ति-कार्य सदा विद्यमान रहेगा; मैं पीढ़ी से पीढ़ी मनुष्‍यों का उद्धार करता रहूंगा।</verse>
				<verse number="9">ओ प्रभु की भुजा! जाग! जाग! और अपने बल को धारण कर। जैसी तू प्राचीनकाल में, पुरानी पीढ़ियों के समय में जागी थी, वैसे आज भी जाग! ओ प्रभु की भुजा! क्‍या तू वही नहीं है जिसने रहब के टुकड़े-टुकड़े किए थे, जिसने जल-राक्षस को बेधा था?</verse>
				<verse number="10">क्‍या तू वही नहीं है जिसने समुद्र को शुष्‍क कर दिया था, जिसने अतल महासागर के जल को सुखा दिया था, जिसने गुलामी के बंधन से छुड़ाए गए लोगों को उस पार ले जाने के लिए समुद्र की गहराई को मार्ग बना दिया था?</verse>
				<verse number="11">प्रभु के द्वारा मुक्‍त किए गए लोग हर्ष के गीत गाते हुए सियोन में आएंगे। शाश्‍वत आनन्‍द से उनके मुख चमकते होंगे। उन्‍हें हर्ष और सुख प्राप्‍त होगा। उनके दु:ख और आहों का अन्‍त हो जाएगा।</verse>
				<verse number="12">प्रभु कहता है: ‘मैं, मैं ही वह हूं, जो तुझे शांति देता है। तब तू नश्‍वर मनुष्‍य से, घास के समान तत्‍काल सूख जानेवाले इन्‍सान से क्‍यों डरता है?</verse>
				<verse number="13">तू अपने सृजक प्रभु को क्‍यों भूल गया, जिसने आकाश को फैलाया, जिसने पृथ्‍वी की नींव डाली? तू दिन-भर, निरन्‍तर अत्‍याचार करनेवाले के क्रोध से क्‍यों भयभीत रहता है? जब वह तुझे नष्‍ट करने को तत्‍पर होता है तब तू क्‍यों थर-थर कांपता है? कहां है अत्‍याचार करनेवाले का क्रोध?</verse>
				<verse number="14">‘बन्‍दी, जो जंजीर के भार से दबा है, अविलम्‍ब मुक्‍त होगा। वह मरेगा नहीं, और न “मृत्‍यु के गड्ढे” में फेंका जाएगा। उसे भोजन का अभाव भी न होगा;</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि मैं तेरा प्रभु परमेश्‍वर हूं, मैं ही सागर को आन्‍दोलित करता हूं, जिससे उसकी लहरें गर्जन करती हैं। मेरा नाम “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु” है।</verse>
				<verse number="16">मैंने अपने शब्‍द तेरे मुंह में रखे हैं; मैंने अपने हाथ की छाया में तुझे छिपाकर रखा है। मैंने ही आकाश को फैलाया है, मैंने ही पृथ्‍वी की नींव डाली है। मैं सियोन से यह कहता हूं: “तू ही मेरी प्रजा है।” ’</verse>
				<verse number="17">ओ यरूशलेम नगरी, जाग! जाग! उठ! तूने प्रभु के हाथ से उसके क्रोध का प्‍याला पी लिया था, प्‍याले की लड़खड़ा देनेवाली शराब की एक-एक बूंद तूने पी थी।</verse>
				<verse number="18">जिन पुत्रों को तूने जन्‍म दिया, उनमें एक भी ऐसा पुत्र नहीं निकला जो तुझे सम्‍भाल सके। जिन पुत्रों को तूने पाला-पोसा उनमें एक भी ऐसा पुत्र नहीं हुआ जो तेरा हाथ थाम सके!</verse>
				<verse number="19">ये दो विपत्तियाँ तुझ पर टूटीं: तबाही और विनाश; अकाल और शत्रु का आक्रमण! कौन तेरे प्रति सहानुभूति प्रकट करेगा? कौन तुझे शान्‍ति देगा?</verse>
				<verse number="20">तेरे पुत्र मूर्छित पड़े हैं, वे जाल में फंसे हिरण के सदृश प्रत्‍येक गली के छोर पर पड़े हैं। प्रभु के प्रकोप की मार से, तुम्‍हारे परमेश्‍वर की डांट से वे आहत हैं।</verse>
				<verse number="21">ओ पीड़ित नगरी, यह बात सुन! तूने मदिरा पी तो है, पर अंगूर की नहीं!</verse>
				<verse number="22">तेरा स्‍वामी- प्रभु परमेश्‍वर, जो अपने निज लोगों का मुकदमा लड़ता है, तुझ से यों कहता है: ‘देख मैंने तेरे हाथ से लड़खड़ानेवाली मदिरा का प्‍याला ले लिया है; तू मेरे क्रोध का प्‍याला फिर कभी नहीं पियेगी।</verse>
				<verse number="23">पर मैं यह प्‍याला उन लोगों के हाथ में दूंगा जिन्‍होंने तुझे दु:ख दिया है, जिन्‍होंने तुझसे कहा था, “भूमि पर लेट, हम तेरे ऊपर से जाएंगे।” तूने अपनी पीठ को मैदान बना दिया था, कि वे तुझ पर से गुजर सकें! तू उनके लिए मार्ग बन गई थी।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="52">
				<verse number="1">ओ सियोन, जाग, जाग! अपना बल धारण कर! ओ पवित्र नगर यरूशलेम, अपने सुन्‍दर वस्‍त्र पहिन! अब खतना-रहित और अशुद्ध विधर्मी तुझ में प्रवेश नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="2">ओ बन्‍दी यरूशलेम, उठ, और अपने शरीर से धूल झाड़! ओ सियोन के बन्‍दी नगर-निवासियो, अपनी गरदन का जूआ उतारकर फेंक दो।</verse>
				<verse number="3">प्रभु यों कहता है: ‘तुम गुलामी में बिना मूल्‍य बेच दिए गए थे, और अब तुम बिना मूल्‍य मुक्‍त भी किए जाओगे।’</verse>
				<verse number="4">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘मेरे निज लोग पहले मिस्र देश में प्रवास करने गए थे, और फिर असीरियाई सेना ने भी उन पर बिना कारण अत्‍याचार किया।</verse>
				<verse number="5">अत: अब यहाँ मैं क्‍या करूं, जब कि मेरे निज लोगों को उनके शत्रुओं ने बिना किसी कारण के गुलाम बनाया और उन्‍हें ले गए? मैं-प्रभु यों कहता हूं: उनके शासक उन्‍हें रुलाते हैं और दिन-भर मेरे नाम की निन्‍दा निरंतर करते हैं।</verse>
				<verse number="6">अत: मेरे निज लोग मेरे नाम के सामर्थ्य का अनुभव करेंगे। उन्‍हें उस दिन यह अनुभव होगा कि जो उनसे यह कहता था कि “मैं यहाँ हूं” वह मैं ही हूं।’</verse>
				<verse number="7">पहाड़ों पर उसके पैर कितने सुन्‍दर दिखाई देते हैं, जो शुभ-सन्‍देश सुनाने के लिए आता है, जो शांति का सन्‍देश सुनाता है, जो कुशल-मंगल का समाचार लाता है, जो उद्धार की सूचना देता है, जो सियोन से यह कहता है: ‘तेरा परमेश्‍वर राजा है! ’</verse>
				<verse number="8">सुन, तेरे पहरेदार उच्‍चस्‍वर में सब मिलकर, आनन्‍द से गीत गा रहे है; वे साक्षात् देख रहे हैं कि प्रभु सियोन को लौट रहा है।</verse>
				<verse number="9">ओ यरूशलेम के उजाड़ स्‍थानो! उमंग में, सब मिलकर गीत गाओ; क्‍योंकि प्रभु ने उपने निज लोगों को शान्‍ति प्रदान की है; उसने यरूशलेम को मुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="10">सब राष्‍ट्रों की आंखों के सामने युद्ध के लिए प्रभु ने अपनी पवित्र भुजा प्रकट की है। समस्‍त पृथ्‍वी के देश, एक कोने से दूसरे कोने तक, हमारे परमेश्‍वर के उद्धार का दर्शन करेंगे।</verse>
				<verse number="11">चले जाओ, चले जाओ; बेबीलोन से बाहर निकलो। अशुद्ध वस्‍तु को स्‍पर्श मत करो। ओ प्रभु के पवित्र पात्रों को उठानेवालो! बेबीलोन के मध्‍य से बाहर निकलो, और अपने-आप को शुद्ध करो।</verse>
				<verse number="12">पर तुम्‍हें वहाँ से हड़बड़ी में नहीं निकलना होगा; तुम्‍हें प्राण बचाकर भागना ही नहीं पड़ेगा; क्‍योंकि प्रभु तुम्‍हारे आगे-आगे चलेगा, इस्राएल का परमेश्‍वर तुम्‍हारे पीछे-पीछे रक्षक बन कर चलेगा।</verse>
				<verse number="13">प्रभु कहता है: ‘देखो, मेरा सेवक सफल होगा; वह उन्नत होगा; वह ऊंचा उठाया जाएगा; वह अति महान होगा।</verse>
				<verse number="14">जैसे अनेक लोग उसे देखकर चकित हुए, (क्‍योंकि उसका रूप विकृत हो गया था, यहाँ तक कि वह मानव-रूप जैसा दिखाई नहीं देता था। उसकी आकृति भी मनुष्‍यों जैसी नहीं रह गई थी।)</verse>
				<verse number="15">वैसे ही वह अनेक राष्‍ट्रों को चकित करेगा। उसके सम्‍मुख राजा चुप रहेंगे; क्‍योंकि जिसके विषय में उन्‍हें नहीं बताया गया था, वे उसको देखेंगे। जो उन्‍होंने सुना भी नहीं था, वे उसको समझेंगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="53">
				<verse number="1">जो हमने सुना, उस पर कौन विश्‍वास करेगा? किस पर प्रभु का भुजबल प्रकट हुआ?</verse>
				<verse number="2">प्रभु का सेवक एक नन्‍हा पौधा-जैसा उसके सम्‍मुख उगा; वह जड़ के सदृश शुष्‍क भूमि से फूटा। उसमें न रूप था, और न आकर्षण कि हम उसे देखते; उसमें सुन्‍दरता भी न थी, कि हम उसकी कामना करते।</verse>
				<verse number="3">लोगों ने उससे घृणा की; उन्‍होंने उसको त्‍याग दिया। वह दु:खी मनुष्‍य था, केवल पीड़ा से उसकी पहचान थी। उसको देखते ही लोग अपना मुख फेर लेते थे। हम ने उससे घृणा की और उसका मूल्‍य नहीं जाना।</verse>
				<verse number="4">निस्‍सन्‍देह उसने हमारी पीड़ा को सहा, और हमारे दु:खों को भोगा। फिर भी हमने समझा कि परमेश्‍वर ने उसे घायल किया है, उसे दु:खी और पीड़ित किया है।</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु वह हमारे पापों के कारण घायल हुआ; वह हमारे दुष्‍कर्मों के कारण आहत हुआ। उसने अपने शरीर पर ताड़ना-स्‍वरूप मार सही, और उसकी मार से हमारा कल्‍याण हुआ। उसने कोड़े खाए, जिससे हम स्‍वस्‍थ हुए।</verse>
				<verse number="6">हम-सब भटकी हुई भेड़ों के सदृश थे; प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने-अपने मार्ग पर चल रहा था। परन्‍तु प्रभु ने हमारे सब दुष्‍कर्मों का बोझ उस पर लाद दिया।</verse>
				<verse number="7">वह सताया गया, उसे पीड़ित किया गया, तोभी उसके मुंह से ‘आह’ न निकली। जैसे मेमना वध के लिए ले जाते समय चुप रहता है, जैसे भेड़ ऊन कतरने वाले के सामने शान्‍त रहती है, वैसे ही वह मौन था।</verse>
				<verse number="8">अत्‍याचार और दण्‍ड-आज्ञा के पश्‍चात् वे उसे वध के लिए ले गए। उसकी पीढ़ी के किस व्यक्‍ति ने इस बात पर ध्‍यान दिया कि वह जीव-लोक से उठा लिया गया और अपने लोगों के अपराधों के लिए मारा गया?</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने दुर्जनों के मध्‍य उसकी कबर बनाई; एक धनवान की कबर में वह गाड़ा गया, यद्यपि उसने कोई हिंसा नहीं की थी, और न अपने मुंह से किसी को धोखा दिया था।</verse>
				<verse number="10">यह प्रभु की इच्‍छा थी कि वह मार सहे, प्रभु ने उसे दु:ख से पीड़ित किया। जब वह पाप-बलि के लिए अपना प्राण अर्पित करता है, तब वह अपने वंश को देखेगा; वह दीर्घायु प्राप्‍त करेगा। उसके हाथ से प्रभु की इच्‍छा सफल होगी।</verse>
				<verse number="11">जो पीड़ा उसने अपने प्राण में सही है, उसका फल देखकर वह सन्‍तुष्‍ट होगा। प्रभु कहता है: ‘मेरा धार्मिक सेवक अपने ज्ञान के द्वारा अनेक लोगों को धार्मिक बनाएगा; वह उनके दुष्‍कर्मों का फल स्‍वयं भोगेगा।</verse>
				<verse number="12">अत: मैं महान व्यक्‍तियों के साथ उसका भाग बांटूंगा, और वह बलवानों के साथ “लूट” बांटेगा। उसने मृत्‍यु की वेदी पर अपना प्राण अर्पित कर दिया; और वह अपराधियों के साथ गिना गया। फिर भी उसने अनेक लोगों के पाप का बोझ उठाया, और अपराधियों के लिए प्रार्थना की।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="54">
				<verse number="1">ओ यरूशलेम नगरी! तू बांझ है; तू निस्‍सन्‍तान है! तूने प्रसव-पीड़ा नहीं भोगी; पर अब तू उमंग में, उच्‍च स्‍वर में गीत गा। क्‍योंकि प्रभु यह कहता है: परित्‍यक्‍त स्‍त्री को सुहागिन स्‍त्री से अधिक सन्‍तान होगी।</verse>
				<verse number="2">अपने तम्‍बू का स्‍थान चौड़ा कर, अपने शिविर की कनातें लम्‍बी कर; हाथ मर रोक; अपनी रस्‍सियों को लम्‍बा और खूटों को मजबूत कर।</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि अब तू दाएं-बाएँ फैलेगी, तेरे वंशज राष्‍ट्रों पर अधिकार करेंगे, वे उजाड़ नगरों को आबाद करेंगे।</verse>
				<verse number="4">मत डर; क्‍योंकि अब तू लज्‍जित न होगी। मत घबरा; क्‍योंकि अब तू अपमानित न होगी। जो अपमान तूने जवानी में सहा था, उसे तू भूल जाएगी। अपने विधवापन का कलंक तुझे याद न रहेगा।</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि तुझे ‘बनानेवाला’ ही तेरा पति है; उसका नाम है − ‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु’। इस्राएल का पवित्र परमेश्‍वर तेरा मुक्‍तिदाता है। वह सम्‍पूर्ण पृथ्‍वी का परमेश्‍वर कहलाता है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने तुझे ऐसे बुलाया है, जैसे त्‍यागी हुई और दु:खी मन वाली स्‍त्री को पुन: बुलाया जाता है। क्‍या कोई युवावस्‍था की पत्‍नी को भुला सकता है? तेरा परमेश्‍वर यह कहता है:</verse>
				<verse number="7">‘केवल कुछ पल के लिए मैंने तुझे त्‍याग दिया था; पर अब मैं तुझ पर अपार दया कर तुझे एकत्र करूंगा।</verse>
				<verse number="8">क्रोध के आवेश में मैं ने क्षण भर के लिए तुझ से अपना मुंह छिपा लिया था; पर अब मैं तेरे प्रति शाश्‍वत, करुणापूर्ण दया करूंगा।’ तेरा मुक्‍तिदाता प्रभु यह कहता है।</verse>
				<verse number="9">‘मेरे लिए यह वैसा है जैसा नूह के समय में था: मैंने शपथ ली थी कि जल-प्रलय से पृथ्‍वी पुन: न डूबेगी। वैसी ही शपथ अब मैं पुन: ले रहा हूं: मैं तुझसे नाराज न होऊंगा, मैं तुझे फिर न डांटूंगा।</verse>
				<verse number="10">चाहे पहाड़ अपने स्‍थान से टल जाएं, चाहे पहाड़ियाँ अपने स्‍थान से हिल जाएं, किन्‍तु तुझ पर से मेरी करुणा नहीं हटेगी, मेरा शान्‍ति-विधान नहीं टलेगा।’ तुझ पर दया करनेवाला प्रभु यह कहता है।</verse>
				<verse number="11">‘ओ दुखियारी, तूफान की झकझोरी, तुझको शान्‍ति नहीं मिली। ओ यरूशलेम नगरी! अब मैं तेरे पत्‍थरों की पच्‍चीकारी करूंगा, और उन्‍हें अच्‍छे ढंग से लगाऊंगा; मैं तेरी नींव में नीलमणि डालूंगा।</verse>
				<verse number="12">मैं तेरे कलश मणिकों से तेरे प्रवेश-द्वार लालड़ियों से और परकोटे बहुमूल्‍य रत्‍नों से बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="13">स्‍वयं मैं-प्रभु तेरी संतान को शिक्षा दूंगा; और तेरी संतान अत्‍यन्‍त समृद्ध होगी।</verse>
				<verse number="14">तू धर्म की नींव पर स्‍थिर होगी, तू नहीं डरेगी; अत्‍याचार से तू बची रहेगी; आतंक तेरे पास फटकेगा भी नहीं।</verse>
				<verse number="15">यदि तुझ पर आक्रमण होगा, तो यह मेरी ओर से नहीं होगा; जो शत्रु तुझसे लड़ेगा, वह तुझ से पराजित होगा।</verse>
				<verse number="16">देख, लोहार को, जो कोयले की आग धधकाता है, और युद्ध के लिए हथियार बनाता है; उसको मैंने ही सृजा है। मैंने विनाश के लिए विध्‍वंसक की भी सृष्‍टि की है।</verse>
				<verse number="17">तेरे विरुद्ध बनाया गया कोई भी शस्‍त्र सफल न होगा; जो साक्षी न्‍यायालय में तेरे विरुद्ध प्रस्‍तुत होगी, तू उसको निरस्‍त करने में सफल होगी। यह प्रभु के सेवकों की नियति है, मैं उनको विजय प्रदान करता हूं।’ प्रभु यह कहता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="55">
				<verse number="1">सब प्‍यासे लोगो, जल के पास आओ। जिसके पास पैसा नहीं है, वह भी आए। सब आओ, खरीदो, और खाओ। बिना पैसे के, बिना दाम के, अंगूर-रस और दूध खरीदो।</verse>
				<verse number="2">जो भोजन नहीं है, उस पर पैसा क्‍यों खर्च करते हो? जिससे सन्‍तोष नहीं मिलता, उसके लिए परिश्रम क्‍यों करते हो? ध्‍यान से मेरी बात सुनो! तब तुम्‍हें खाने को उत्तम वस्‍तु प्राप्‍त होगी, और तुम स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन खाकर तृप्‍त होगे।</verse>
				<verse number="3">मेरी ओर कान दो, और मेरे पास आओ। मेरी बात सुनो, ताकि तुम्‍हारा प्राण जीवित रहे। तब मैं दाऊद के प्रति अपनी अटूट करुणा के कारण तुम्‍हारे साथ शाश्‍वत विधान स्‍थापित करूंगा।</verse>
				<verse number="4">देखो, मैंने दाऊद को राष्‍ट्रों के लिए गवाह नियुक्‍त किया है; वह कौमों का नेता और आदेश देनेवाला नायक है।</verse>
				<verse number="5">तू उन राष्‍ट्रों को बुलाएगा, जिनको तू नहीं जानता है; और जो राष्‍ट्र तुझको नहीं जानते हैं, वे तेरे पास दौड़कर आएंगे। तेरे प्रभु परमेश्‍वर के कारण, इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर के कारण वे तेरे पास आएंगे, क्‍योंकि उसने तेरा गौरव बढ़ाया है।</verse>
				<verse number="6">जब तक प्रभु मिल सकता है, उसको ढूंढ़ लो। जब तक वह समीप है, उसको पुकार लो।</verse>
				<verse number="7">दुर्जन मनुष्‍य अपने मार्ग को छोड़ दे, और अधार्मिक व्यक्‍ति अपने बुरे विचारों को। वह प्रभु की ओर लौटे, जिससे प्रभु उस पर दया करे। वह हमारे परमेश्‍वर के पास आए; क्‍योंकि प्रभु उसे पूर्णत: क्षमा करेगा।</verse>
				<verse number="8">प्रभु यह कहता है: ‘मेरे विचार तुम्‍हारे विचारों के समान नहीं हैं, और न तुम्‍हारे मार्ग मेरे मार्गों के सदृश हैं।</verse>
				<verse number="9">पृथ्‍वी से जितना दूर आकाश है, उतने ही दूर मेरे मार्ग से तुम्‍हारे मार्ग हैं; उतने ही तुम्‍हारे विचार मेरे विचारों से दूर हैं।</verse>
				<verse number="10">‘आकाश से हिम गिरता है, और वर्षा की बूंदे टपकती हैं; वे लौटकर आकाश को नहीं जातीं, वरन् पृथ्‍वी पर भूमि को सींचती हैं। वे अन्न को उपजाती हैं; और बोनेवाले को बीज और खानेवाले को भोजन प्राप्‍त होता है।</verse>
				<verse number="11">ऐसे ही जो शब्‍द मेरे मुंह से निकलता है, वह मेरे पास खाली नहीं लौटेगा; वरन् जिस उद्देश्‍य से मैंने उसको उच्‍चारा था, वह उसको पूरा करेगा; जिसके लिए मैंने उसको भेजा था, वह उसको सफल करेगा।’</verse>
				<verse number="12">तुम इस देश से आनन्‍दपूर्वक निकलोगे, और कुशलतापूर्वक तुम्‍हारा नेतृत्‍व किया जाएगा। मार्ग में आनेवाली पहाड़ियां और पहाड़ तुम्‍हारे सम्‍मुख आनन्‍द के गीत गाएंगे; मैदान के पेड़ हर्ष से तालियाँ बजाएंगे।</verse>
				<verse number="13">तब जिन स्‍थानों पर भटकटैया के वृक्ष होते हैं, वहां सनोवर उगेंगे, बिच्‍छू झाड़ियों के स्‍थान पर मेहँदी उग आएगी। यह आश्‍चर्यपूर्ण घटना प्रभु का स्‍मारक चिह्‍न होगी; यह शाश्‍वत चिह्‍न होगा जो कभी नहीं मिटेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="56">
				<verse number="1">प्रभु यों कहता है: ‘न्‍याय का पालन करो, और धर्म के कार्य करो; क्‍योंकि मेरी मुक्‍ति का आगमन समीप है, मेरा उद्धार शीघ्र प्रकट होगा।</verse>
				<verse number="2">‘धन्‍य है वह मनुष्‍य जो न्‍याय का पालन करता है; धन्‍य है मानव-पुत्र जो धर्म को पकड़े रहता है, जो विश्राम-दिवस को पवित्र मानता है, और उसको अपवित्र नहीं करता, जो सब प्रकार की बुराई से स्‍वयं को दूर रखता है।’</verse>
				<verse number="3">जो विदेशी व्यक्‍ति प्रभु का अनुयायी हो गया है, वह यह न कहे: ‘प्रभु निस्‍सन्‍देह, मुझे अपने निज लोगों से अलग करेगा।’ खोजा व्यक्‍ति भी यह न कहे: ‘मैं तो सूखा वृक्ष हूं!’</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि प्रभु यह कहता है: ‘जो खोजा व्यक्‍ति मेरे विश्राम-दिवसों का पालन करता है, जो उन कामों को करता है, जिनसे मैं प्रसन्न होता हूं, जो मेरे विधान पर दृढ़ रहता है,</verse>
				<verse number="5">मैं उसको अपने गृह में, अपनी शहरपनाह के भीतर ऐसा स्‍थायी नाम दूंगा जो पुत्रों और पुत्रियों से श्रेष्‍ठ होगा। मैं उसको शाश्‍वत नाम दूंगा जो कभी न मिटेगा।</verse>
				<verse number="6">‘जो विदेशी व्यक्‍ति मुझ-प्रभु के अनुयायी हो गए हैं, जो मेरी सेवा करते हैं, मेरे नाम से प्रेम करते हैं, और मेरे सेवक हैं, जो विश्राम-दिवस का पालन करते हैं और उसको अपवित्र नहीं करते हैं, जो मेरे विधान पर दृढ़ हैं;</verse>
				<verse number="7">उनको मैं अपने पवित्र पर्वत पर लाऊंगा; अपने प्रार्थनाघर में उन्‍हें आनन्‍द प्रदान करूंगा। जब वे वेदी पर अपनी अग्‍निबलि तथा अन्न-बलि चढ़ाएंगे तब मैं उनकी बलि स्‍वीकार करूंगा; क्‍योंकि मेरा घर सब जातियों के लिए प्रार्थना का घर कहलागा।’</verse>
				<verse number="8">स्‍वामी-प्रभु जो इस्राएल के निष्‍कासित लोगों को एकत्र करता है, यह कहता है: ‘जो एकत्र हो चुके हैं उनके अतिरिक्‍त अन्‍य लोगों को भी मैं उनके पास एकत्र करूंगा।’</verse>
				<verse number="9">ओ मैदान के सब पशुओ, ओ वन-पशुओ, आओ, और सब खा जाओ।</verse>
				<verse number="10">इस्राएल के पहरेदार अन्‍धे हैं; वे सबके सब अज्ञानी हैं। वे गूंगे कुत्ते हैं, जो भौंक नहीं सकते। उन्‍हें पड़े-पड़े नींद में स्‍वप्‍न देखता प्रिय है।</verse>
				<verse number="11">कुत्तों की भूख शान्‍त नहीं होती, उनका पेट कभी नहीं भरता। चरवाहों में भी समझ नहीं है, वे अपने-अपने मार्ग पर चल रहे हैं, उन सबको केवल अपने लाभ की चिन्‍ता है।</verse>
				<verse number="12">वे एक दूसरे से कहते हैं: ‘आओ, शराब ले आएं, हम शराब पीकर छक जाएं, कल का दिन भी आज के समान अत्‍यन्‍त सुहावना होगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="57">
				<verse number="1">जब धार्मिक मनुष्‍य मरता है, तब इस पर कोई ध्‍यान नहीं देता। भक्‍त मनुष्‍य उठा लिये जाते हैं, पर यह बात कोई नहीं समझता: विपत्ति आने से पूर्व प्रभु भक्‍त मनुष्‍य को उठा लेता है।</verse>
				<verse number="2">भक्‍त मनुष्‍य को शान्‍ति प्राप्‍त होती है; जो सन्‍मार्ग पर चलते हैं, वे कबर में भी शान्‍ति से सोते हैं।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु तुम, ओ जादूगरनी के पुत्रो, ओ व्‍याभिचारिणी की सन्‍तान, ओ वेश्‍या-पुत्रो, यहाँ पास आओ।</verse>
				<verse number="4">तुम किसका मजाक उड़ा रहे हो? तुमने किसके विरुद्ध अपना मुंह खोला है? तुम किसको जीभ निकालकर चिढ़ा रहे हो? क्‍या तुम अपराध की सन्‍तान, झूठ की औलाद नहीं हो?</verse>
				<verse number="5">तुम हर एक हरे वृक्ष के नीचे, बांज वृक्ष के निकुंज में कामातुर पड़े रहते हो; घाटियों में, चट्टानों की दरारों में तुम अपने बच्‍चों की बलि चढ़ाते हो।</verse>
				<verse number="6">ओ भ्रष्‍ट नगरी! घाटी में पूजा के चिकने पत्‍थर ही तेरा भाग हैं; वे ही तेरा अंश हैं। उनको ही तूने पेय-बलि चढ़ाई, उनके लिए तू अन्न-बलि लाई। क्‍या मैं-प्रभु तेरे इन कामों को देखकर शान्‍त रहूंगा?</verse>
				<verse number="7">बड़े ऊंचे पहाड़ पर व्‍यभिचार के लिए तूने सेज बिछा रखी है; वहाँ तू बलि चढ़ाने गयी।</verse>
				<verse number="8">द्वार पर और चौखट की आड़ में तूने देवता की आकृति बना रखी है। तू मुझे छोड़कर, दूसरों को अपना शरीर दिखाने के लिए सेज पर चढ़ी। तूने उसको चौड़ा किया, और उनके साथ अपने शरीर का सौदा किया। तूने उनकी सेजों को पसन्‍द किया, और उनकी नग्‍नता पर दृष्‍टि डाली।</verse>
				<verse number="9">तू तेल लेकर मोलेक देवता के पास गई; तू अनेक सुगन्‍धित द्रव्‍य काम में लाई। तूने अपने दूतों को दूर-दूर तक भेजा, यहाँ तक कि अधोलोक में भी।</verse>
				<verse number="10">तू मार्ग की दूरी के कारण थक गई, पर तूने यह नहीं कहा, ‘यह सब व्‍यर्थ है।’ तुझे नई पूजा-पद्धति से नई स्‍फूर्ति प्राप्‍त हुई, अत: तू नहीं थकी।</verse>
				<verse number="11">तूने किसके डर से भयभीत होकर मुझ से झूठ कहा; मुझे स्‍मरण नहीं किया, मेरा विचार भी नहीं किया? निस्‍सन्‍देह मैं बहुत समय तक चुप रहा, इसलिए तूने मुझ से डरना छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="12">मैं तेरी धार्मिकता को, तेरे कामों को प्रकट करूंगा; किन्‍तु उनसे तुझे कुछ लाभ न होगा।</verse>
				<verse number="13">जब तू दुहाई देगी, तब तेरी ये मूर्तियां, जिनका अम्‍बार तूने लगा रखा है, तुझे बचाएं। हवा उन्‍हें उड़ा ले जाएगी, वे एक ही फूंक में उड़ जाएंगी। परन्‍तु जो मनुष्‍य मेरी शरण में आएगा, वह इस देश पर अधिकार करेगा, वह मेरे पवित्र पर्वत का अधिकारी होगा।</verse>
				<verse number="14">एक आवाज यह कहेगी: ‘राजमार्ग बनाओ, उसको बनाओ, राजमार्ग तैयार करो। मेरे निज लोगों के मार्ग से हर प्रकार की बाधा दूर करो।’</verse>
				<verse number="15">सर्वोच्‍च और महान परमेश्‍वर, जिसका नाम पवित्र है, जो अनन्‍तकाल तक जीवित है, यह कहता है: ‘मैं उच्‍च और पवित्र स्‍थान में निवास करता हूं, पर मैं उसके साथ भी विद्यमान रहता हूं जिसकी आत्‍मा विदीर्ण और विनम्र है। मैं उस विनम्र व्यक्‍ति की आत्‍मा को संजीव करता हूं, और उसके विदीर्ण हृदय को पुनर्जीवित।</verse>
				<verse number="16">‘मैं इस्राएल पर सदा अभियोग नहीं लगाता रहूंगा, और न सदा क्रुद्ध रहूंगा; क्‍योंकि मुझसे आत्‍मा निसृत होता है, मैंने ही जीवन का श्‍वास सृजा है।</verse>
				<verse number="17">मैं उसके लोभ के पाप के कारण उससे क्रुद्ध हुआ था; मैंने उसको मारा, मैंने उससे अपना मुंह छिपा लिया, मैं उससे नाराज था। किन्‍तु वह अपने हृदय के अनुसार अपने मार्ग पर चलता गया, और धर्म-भ्रष्‍ट बना रहा।</verse>
				<verse number="18">मैंने उसका आचरण देखा, तो भी मैं उसको स्‍वस्‍थ करूंगा। मैं उसका पथ-प्रदर्शन करूंगा, मैं उसकी क्षति के बदले में उसको शान्‍ति प्रदान करूंगा। जो उसके लिए शोक करते हैं, उन्‍हें मैं स्‍वयं अपने मुंह से शान्‍ति के वचन कहूंगा।’</verse>
				<verse number="19">प्रभु यह कहता है: ‘जो समीप है, और जो दूर है, दोनों का कल्‍याण हो, उन्‍हें शान्‍ति प्राप्‍त हो। मैं उन्‍हें स्‍वस्‍थ करूंगा।</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु दुर्जन व्यक्‍ति उमड़ते हुए समुद्र के समान है, जो कभी शान्‍त नहीं होता, जिसका जल कीचड़ और कचरा उछालता रहता है।’</verse>
				<verse number="21">मेरा परमेश्‍वर कहता है: ‘दुर्जनों को कहीं शान्‍ति नहीं मिलती।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="58">
				<verse number="1">गला फाड़कर पुकार, तुरही के उच्‍च स्‍वर के सदृश आवाज दे! मेरे निज लोगों पर उनके अपराध प्रकट कर, याकूब के वंशजों को उनके पाप बता।</verse>
				<verse number="2">वे प्रतिदिन मुझे ढूंढ़ते हैं; वे मेरे मार्ग जानने की इच्‍छा प्रकट करते हैं; मानो वे धर्म-कर्म करनेवाला राष्‍ट्र हैं, जिसने अपने ईश्‍वर के न्‍याय-सिद्धान्‍तों का परित्‍याग नहीं किया है। वे मुझ से धर्म के नियम पूछते हैं। वे मुझ-परमेश्‍वर के समीप आते, और प्रसन्न होते हैं।</verse>
				<verse number="3">वे मुझसे कहते हैं: ‘हम उपवास करते हैं किन्‍तु तू उसको देखता नहीं, हम अपने प्राण को कष्‍ट देते हैं, परन्‍तु तू उस पर ध्‍यान नहीं देता।’ देखो, जब तुम उपवास करते हो, तब तुम्‍हारा उद्देश्‍य अपनी इच्‍छाओं को पूर्ण करना होता है; तुम अपने मजदूरों पर अत्‍याचार करते हो।</verse>
				<verse number="4">देखो, तुम केवल लड़ाई-झगड़ा करने के लिए, दुष्‍टता से घूसा मारने के लिए उपवास करते हो। तुम्‍हारे आजकल के उपवास से तुम्‍हारी प्रार्थना स्‍वर्ग में नहीं सुनाई देगी!</verse>
				<verse number="5">क्‍या मैं ऐसे उपवास से प्रसन्न होता हूं? क्‍या इस दिन उपवास करनेवाले व्यक्‍ति को अपने प्राण को कष्‍ट नहीं देना चाहिए? क्‍या सिर को झाऊ वृक्ष की तरह झुकाना, अपने नीचे राख और टाट-वस्‍त्र बिछाना, उपवास कहलाता है? क्‍या तुम इसको उपवास कहते हो? क्‍या ऐसा उपवास का दिन मुझे स्‍वीकार होगा?</verse>
				<verse number="6">जिस उपवास से मैं प्रसन्न होता हूं, वह यह है: दुर्जनता के बन्‍धकों से मनुष्‍य को मुक्‍त करना, व्यक्‍ति की गरदन से जूआ उतारना, अत्‍याचार की गुलामी में कैद इन्‍सान को स्‍वतन्‍त्र करना, वस्‍तुत: हर प्रकार की गुलामी से मनुष्‍य को स्‍वतंत्र करना।</verse>
				<verse number="7">अपना भोजन भूखों को खिलाना, बेघर गरीब को अपने घर में जगह देना, किसी को नंगे देखकर उसे कपड़े पहिनाना, अपने जरूरतमन्‍द भाई-बहिन से मुंह न छिपाना।</verse>
				<verse number="8">तब तेरे आनन्‍द का प्रकाश प्रात: के पौ फटने के सदृश चमकेगा। तेरा घाव अति शीघ्र भरेगा। तेरी धार्मिकता मार्ग में तेरे आगे-आगे तेरा मार्गदर्शन करेगी, और प्रभु की महिमा तेरे पीछे-पीछे रक्षक बनकर तेरी रक्षा करेगी।</verse>
				<verse number="9">तब तू मुझ-प्रभु को संकट में पुकारेगा और वह तुझको उत्तर देगा। तू उसकी दुहाई देगा, और वह तुझसे कहेगा: ‘मैं प्रस्‍तुत हूं।’ यदि तू अपने मध्‍य से दूसरे को गुलाम बनाना, लोगों पर अंगुली उठाना, दुष्‍ट वचन बोलना दूर कर दे;</verse>
				<verse number="10">यदि भूखे व्यक्‍ति के लिए अपना भण्‍डार-गृह खोल दे, पीड़ित मनुष्‍य के प्राण को सन्‍तुष्‍ट करे, तो तेरे आनन्‍द का प्रकाश अंधकार में चमकेगा, और तेरे दु:ख का अंधकार दोपहर के सुखद प्रकाश में परिणत हो जाएगा।</verse>
				<verse number="11">प्रभु निरन्‍तर तेरा मार्गदर्शन करता रहेगा, और वह अभाव के दिनों में भी तुझे तृप्‍त करेगा। वह तेरी हड्डियों को मजबूत बनाएगा, और तू सिंचे हुए उद्यान के सदृश हरा-भरा होगा; तू उस झरने के समान होगा, जिसका जल कभी नहीं सूखता।</verse>
				<verse number="12">तेरे नगर के प्राचीन खण्‍डहरों का पुन: निर्माण होगा, जो नींव अनेक वर्षों से उजाड़ पड़ी थी, तू उसको फिर उठाएगा, तू दरारों को भरनेवाला, और घरों में निवास के हेतु गलियों को सुधारनेवाला कहलाएगा।</verse>
				<verse number="13">यदि तू विश्राम-दिवस को अपवित्र नहीं करेगा, मेरे पवित्र दिवस पर अपना दैनिक काम-धन्‍धा नहीं करेगा, और विश्राम-दिवस को आनन्‍द-पर्व मानेगा, उसको प्रभु का पवित्र और सम्‍मानीय दिन समझेगा; यदि तू अपने मार्ग पर अपने मन के अनुरूप आचरण नहीं करेगा, अपना काम-काज नहीं करेगा, और न व्‍यर्थ बातों में उसको गुजारेगा और यों उसका सम्‍मान करेगा;</verse>
				<verse number="14">तो तुझे मुझ-प्रभु में सुख प्राप्‍त होगा, और मैं तुझे पृथ्‍वी के उच्‍चतम स्‍थानों में विजय प्रदान करूंगा; मैं तुझे तेरे पिता याकूब का उत्तराधिकार भोगने के लिए प्रदान करूंगा। स्‍वयं मेरे मुंह से यह वचन निकला है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="59">
				<verse number="1">देखो, प्रभु का हाथ इतना छोटा नहीं है कि वह बचा न सके। प्रभु के कान बहरे नहीं हैं, कि वह सुन न सके।</verse>
				<verse number="2">किन्‍तु तुम्‍हारे अधर्म के कामों ने तुम्‍हारे और तुम्‍हारे परमेश्‍वर के मध्‍य अलगाव की दीवार खड़ी कर दी है। तुम्‍हारे पापों ने परमेश्‍वर के मुख को तुम से छिपा दिया है, इसलिए वह तुम्‍हारी बात नहीं सुनता।</verse>
				<verse number="3">तुम्‍हारे हाथ हत्‍या के खून से, और तुम्‍हारी अंगुलियाँ दुष्‍कर्म से अपवित्र हैं। तुम्‍हारे ओंठ झूठ बोलते हैं, तुम्‍हारी जीभ दुष्‍टतापूर्ण बातें निकालती है।</verse>
				<verse number="4">कोई भी व्यक्‍ति सच्‍चाई से नालिश नहीं करता, और न कोई ईमानदारी से मुकदमा लड़ता है। वे सब झूठे तर्कों पर भरोसा करते हैं, वे झूठ ही बोलते हैं, उन्‍हें अनिष्‍ट का गर्भ रहता है, और वे अधर्म को जन्‍म देते हैं!</verse>
				<verse number="5">वे सांप के अण्‍डे सेते, और मकड़ी के जाले बुनते हैं। जो व्यक्‍ति उनका अण्‍डा खाता है, वह मर जाता है, और जो अण्‍डा फूटता है, उसमें से सांप का बच्‍चा निकलता है!</verse>
				<verse number="6">उनके जालों से कपड़ा नहीं बनेगा; जो वे बुनते हैं, उनसे मनुष्‍य अपने शरीर को ढक नहीं सकता। उनके काम केवल दुष्‍कर्म हैं, उनके हाथों से सिर्फ हिंसा के काम होते हैं।</verse>
				<verse number="7">उनके पैर बुराई की ओर दौड़ते हैं, वे निर्दोष व्यक्‍ति का रक्‍त बहाने को भागकर जाते हैं। उनके विचार अधर्म के विचार हैं, उनकी योजनाएं केवल हिंसा और विनाश के लिए हैं।</verse>
				<verse number="8">वे शान्‍ति का मार्ग नहीं जानते; उनके आचरण में न्‍याय का अभाव है; वे सीधे मार्ग पर नहीं चलते; वरन् उन्‍होंने अपने मार्गों को टेढ़ा बनाया है; उनके मार्ग पर चलनेवाला व्यक्‍ति शान्‍ति का अनुभव नहीं करता।</verse>
				<verse number="9">इस कारण न्‍याय हमसे दूर है; और धार्मिकता हमारे पास नहीं फटकती। हम प्रकाश की तलाश में हैं लेकिन हमें अंधकार मिलता है। हम उजियाला चाहते हैं, पर चलते हैं अंधकार में!</verse>
				<verse number="10">हम अंधों की तरह दीवार टटोलते हैं, नेत्रहीनों के समान हम टटोलते हैं। हम दिन-दोपहर में रात की तरह ठोकर खाते हैं। हृष्‍ट-पुष्‍ट लोगों के मध्‍य हम मुरदों के समान हैं!</verse>
				<verse number="11">हम-सब रीछों के सदृश गुर्राते हैं; और कबुतरों के समान गुटरगूं... गुटरगूं करते हुए विलाप करते हैं। हम न्‍याय की राह देखते हैं। पर वह है ही नहीं; हम उद्धार की प्रतीक्षा करते हैं पर वह हमसे बहुत दूर है।</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि प्रभु के सम्‍मुख हमारे अपराधों का अम्‍बार लग गया है! हमारे पाप ही हमारे विरुद्ध साक्षी देते हैं; हमारे अपराध हमारे साथ हैं, हम अपने दुष्‍कर्मों को जानते हैं:</verse>
				<verse number="13">हमने प्रभु को अस्‍वीकार किया; उसके प्रति अपराध किया; अपने परमेश्‍वर का अनुसरण करना छोड़ दिया, उससे अपना मुंह फेर लिया। हमने अत्‍याचार और विरोध की बातें कहीं, हमने मन में झूठी बातें गढ़ीं, और उनको अपने मुंह से निकाला भी।</verse>
				<verse number="14">अत: न्‍याय ने हम से मुंह मोड़ लिया; धार्मिकता हमसे दूर चली गई। चौराहे पर सच्‍चाई की धज्‍जियाँ उड़ गईं, सद्आचरण प्रवेश नहीं पा सकता।</verse>
				<verse number="15">हमारे जीवन में सत्‍य का अभाव है; जो बुराई से दूर रहता है, वही ठगा जाता है। प्रभु ने यह देखा, वह अप्रसन्न हुआ कि न्‍याय का अस्‍तित्‍व नहीं रहा।</verse>
				<verse number="16">उसने देखा कि किसी में भी पुरुषार्थ नहीं रहा। यह देखकर उसे अचरज हुआ कि कोई भी ऐसा मनुष्‍य नहीं है, जो बुराई से संघर्ष करे। अत: उसने अपने भुजबल से विजय प्राप्‍त की, और उसकी धार्मिकता ने उसका साथ दिया।</verse>
				<verse number="17">उसने धार्मिकता का कवच धारण किया, और उद्धार का मुकुट अपने सिर पर रखा। उसने प्रतिशोध के वस्‍त्र पहिने, और क्रोधाग्‍नि की चादर ओढ़ ली।</verse>
				<verse number="18">वह दुर्जनों को उनके दुष्‍कर्मों के अनुसार प्रतिफल देगा, वह अपने बैरियों पर अपना क्रोध प्रकट करेगा; वह अपने शत्रुओं से प्रतिशोध लेगा; वह समुद्रतट के द्वीपों को उनके कामों का बदला देगा।</verse>
				<verse number="19">अत: पूर्व से पश्‍चिम तक लोग प्रभु के नाम से, उसके तेज से डरेंगे; क्‍योंकि वह उमड़ते हुए जल-प्रवाह के सदृश आएगा, जिसको प्रभु का आत्‍मा बहाएगा।</verse>
				<verse number="20">याकूब के वंशजों के पास जो अपने अपराधों से पश्‍चात्ताप करते हैं, वह सियोन में मुक्‍तिदाता के रूप में आएगा। प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="21">प्रभु कहता है, ‘जहाँ तक मेरा प्रश्‍न है, मैंने तेरे साथ यह विधान स्‍थापित किया है: मेरा आत्‍मा, जो तुझ पर है, तथा मेरे वचन, जो मैंने तेरे मुंह में प्रतिष्‍ठित किए हैं, वे तेरे मुंह से, तेरी सन्‍तान के मुंह से तथा आनेवाली पीढ़ी से पीढ़ी के मुंह से आज से युग-युगान्‍त तक कभी अलग न होंगे’ − प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="60">
				<verse number="1">उठ, प्रकाशवती हो; क्‍योंकि तेरा प्रकाश आ गया; प्रभु का तेज तुझ पर उदित हुआ!</verse>
				<verse number="2">देख, पृथ्‍वी पर अन्‍धकार छाया हुआ है, जातियों में घोर अंधेरा व्‍याप्‍त है, किन्‍तु प्रभु तुझ पर उदित होगा, उसका तेज तुझ में दिखाई देगा।</verse>
				<verse number="3">राष्‍ट्र तेरे प्रकाश के समीप आएंगे; और राजा तेरे उषा: कालीन प्रकाश की ओर।</verse>
				<verse number="4">अपनी आंखें उठा, और चारों ओर देख: वे सब एकत्र होकर तेरे पास आ रहे हैं। तेरे पुत्र दूर देशों से आ रहे हैं, तेरी पुत्रियाँ गोद में लाई जा रही हैं।</verse>
				<verse number="5">यह देखकर तू प्रसन्नता से प्रफुल्‍लित हो उठेगी, तेरा हृदय हर्षित और गदगद हो उठेगा; क्‍योंकि समुद्र का अपार धन, राष्‍ट्रों की धन-सम्‍पत्ति तेरे पास आएगी।</verse>
				<verse number="6">मिद्यान और एपा देशों की ऊंटनियों के, ऊंटों के कारवां तुझे ढक लेंगे। वे शबा देश से आएंगे। वे अपने साथ सोना और लोबान लाएंगे और प्रभु के प्रशंसात्‍मक कार्यों का शुभ-सन्‍देश सुनाएँगे।</verse>
				<verse number="7">केदार कबीले की भेड़-बकरियाँ तेरे समीप एकत्र होंगी; नबायोत कबीले के मेढ़े तेरे पास आएंगे। वे प्रभु की वेदी पर चढ़ाए जाएंगे, और प्रभु उन्‍हें ग्रहण करेगा। वह अपने सुन्‍दर भवन को और सुन्‍दर बनाएगा।</verse>
				<verse number="8">मेघों के सदृश उड़ते हुए, दरबों की ओर जाते हुए कबूतरों की तरह ये कौन हैं जो चले आ रहे हैं?</verse>
				<verse number="9">समुद्रतट के द्वीप प्रभु की प्रतीक्षा करेंगे; सर्वप्रथम तर्शीश के जलयान दूर देश से सोना और चांदी के साथ तेरे पुत्र-पुत्रियों को लाएँगे। प्रभु ने मुझे और सुन्‍दर बनाया है, अत: वे तेरे प्रभु परमेश्‍वर के नाम के लिए, इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर के लिए उन्‍हें लाएंगे।</verse>
				<verse number="10">प्रभु यरूशलेम नगरी से कहता है: ‘विदेशी कारीगर तेरी शहरपनाह बनाएंगे, उनके राजा तेरी सेवा करेंगे। यद्यपि मैंने अपने क्रोध में तुझे दु:ख दिया था, तथापि अब तुझ से प्रसन्न हो मैंने तुझ पर दया की है।</verse>
				<verse number="11">तेरे प्रवेश-द्वार निरन्‍तर खुले रहेंगे; वे दिन-रात कभी बन्‍द न होंगे, ताकि लोग अपने-अपने राष्‍ट्र का धन तेरे पास ला सकें; उनके राजा उनकी अगुवायी करेंगे।</verse>
				<verse number="12">जो राष्‍ट्र और जो राज्‍य तेरी सेवा नहीं करेगा, वह नष्‍ट हो जाएगा। ऐसे राष्‍ट्र पूर्णत: नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="13">लबानोन प्रदेश का वैभव तेरे पास आएगा: मेरे पवित्र स्‍थान की साज-सज्‍जा के लिए सनोवर, देवदार और चीड़ वृक्षों की इमारती लकड़ी तेरे पास आएगी। मैं उस स्‍थान को जहाँ मैं चरण रखता हूं, महिमा प्रदान करूंगा।</verse>
				<verse number="14">जिन्‍होंने तुझ पर अत्‍याचार किया था, उनकी सन्‍तान सिर झुकाए हुए तेरे पास आएगी; जो तुझसे घृणा करते थे, वे तेरे चरणों पर गिरकर तुझे साष्‍टांग प्रणाम करेंगे। वे तुझे इस नाम से पुकारेंगे: “प्रभु की नगरी”, “इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर का नगर-सियोन।”</verse>
				<verse number="15">‘तू त्‍याग दी गई थी; लोग तुझसे घृणा करते थे, और तुझमें से होकर नहीं जाते थे। पर मैं तुझे सदा के लिए भव्‍यता प्रदान करूंगा, युग-युगांत के लिए तुझे आनन्‍दमयी कर दूंगा।</verse>
				<verse number="16">तू राष्‍ट्रों का दूध पीएगी, तू राजाओं का रस चूसेगी; और तुझे अनुभव होगा कि मैं-प्रभु तेरा उद्धारकर्ता हूं, मैं तेरा मुक्‍तिदाता हूं। मैं याकूब वंश का सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर हूं।</verse>
				<verse number="17">मैं आराधकों को प्रेरित करूंगा, और वे पीतल के बदले सोना, लोहे के बदले चांदी, लकड़ी के बदले पीतल पत्‍थर के बदले लोहा लाएंगे। मैं शान्‍ति को तेरा निरीक्षक, और धार्मिकता को तेरा पदाधिकारी बना दूंगा!</verse>
				<verse number="18">तेरे देश में हिंसा की घटना फिर कभी नहीं सुनी जाएगी; और न तेरी सीमाओं के भीतर विध्‍वन्‍स और विनाश होगा। तू अपने शहरपनाह का नाम “उद्धार” और प्रवेश-द्वार का नाम “स्‍तुति” रखेगी।</verse>
				<verse number="19">‘दिन में तुझे प्रकाश के लिए सूर्य की आवश्‍यकता न होगी; और न रात में चन्‍द्रमा की चांदनी की। किन्‍तु प्रभु तेरा शाश्‍वत प्रकाश होगा, तेरा परमेश्‍वर ही तेरा तेज होगा।</verse>
				<verse number="20">तेरा यह सूर्य कभी अस्‍त न होगा, और न चन्‍द्रमा की चांदनी मलिन पड़ेगी; क्‍योंकि प्रभु तेरा शाश्‍वत प्रकाश होगा, और तेरे शोक के दिन समाप्‍त हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="21">तेरे सब निवासी धार्मिक होंगे; वे सदा के लिए देश पर अधिकार करेंगे, जिससे मेरी महिमा हो। ये लोग मेरे पौधे की शाखाएँ हैं; इन्‍हें मैंने अपने हाथ से रचा है।</verse>
				<verse number="22">उनमें से छोटे-से-छोटे व्यक्‍ति से कुल बनेगा, सबसे दुर्बल मनुष्‍य से शक्‍तिशाली राष्‍ट्र का उद्भव होगा, मैं प्रभु हूं, ठीक समय पर, मैं इसे अविलम्‍ब पूरा करूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="61">
				<verse number="1">प्रभु का आत्‍मा मुझ पर है; क्‍योंकि उसने पीड़ित व्यक्‍तियों को शुभ-सन्‍देश सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है; स्‍वामी प्रभु ने मुझे इस कार्य के लिए भेजा है कि मैं घायल हृदयवालों को स्‍वस्‍थ करूं, बन्‍दियों को स्‍वतंत्रता का सन्‍देश सुनाऊं, और जो कारागार में हैं उनके लिए कारागार के द्वार खोल दूं।</verse>
				<verse number="2">उसने मुझे भेजा है कि मैं ‘प्रभु की कृपा का वर्ष’, और ‘हमारे परमेश्‍वर का प्रतिशोध दिवस’ घोषित करूं, और जो शोक करते हैं, उन्‍हें शान्‍ति प्रदान करूं।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने मुझे इसलिए भेजा है कि मैं सियोन में शोक करनेवालों को राख नहीं, वरन् विजय-माला पहनाऊं; विलाप नहीं, बल्‍कि उनके मुख पर आनन्‍द का तेल मलूं, उन्‍हें निराशा की आत्‍मा नहीं, वरन् स्‍तुति की चादर ओढ़ाऊं, ताकि वे धार्मिकता के बांज वृक्ष कहलाएँ; वे प्रभु के पौधे कहलाएँ और उनसे प्रभु की महिमा हो।</verse>
				<verse number="4">सियोन के निवासी प्राचीन खण्‍डहरों का पुन: निर्माण करेंगे; वे पुराने ध्‍वन्‍स-अवशेषों पर मकान बनाएँगे। वे अनेक पीढ़ियों से ध्‍वस्‍त स्‍थानों को, उजाड़ पड़े नगरों को, आबाद करेंगे।</verse>
				<verse number="5">विदेशी सेवक तुम्‍हारी सेवा करेंगे; वे तुम्‍हारी भेड़-बकरियाँ चराएंगे; तुम्‍हारे मध्‍य प्रवास करनेवाले परदेशी तुम्‍हारे अंगूर-उद्यान में मजदूरी करेंगे।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु तुम ‘प्रभु के पुरोहित’ कहलाओगे; अन्‍य जातियों के लोग तुम्‍हें ‘हमारे परमेश्‍वर के सेवक’ कहेंगे। तुम राष्‍ट्रों की धन-सम्‍पत्ति भोगोगे, उनके वैभव से तुम्‍हारा ऐश्‍वर्य बढ़ेगा।</verse>
				<verse number="7">पतन के अपमान के बदले, अब तुम्‍हें दुगुना यश प्राप्‍त होगा, अनादर के स्‍थान पर अब तुम वैभव प्राप्‍त कर आनन्‍दित होगे। अपने देश में तुम दुगुने भाग पर अधिकार करोगे। तुम्‍हें शाश्‍वत आनन्‍द प्राप्‍त होगा।</verse>
				<verse number="8">प्रभु कहता है: ‘मैं न्‍याय से प्रेम करता हूं, मुझे अन्‍याय और लूटमार से घृणा है। मैं अपने निज लोगों को सच्‍चाई से उनका प्रतिफल दूंगा। मैं उनके साथ स्‍थायी विधान स्‍थापित करूंगा।</verse>
				<verse number="9">उनके वंशज राष्‍ट्रों में विख्‍यात होंगे; और उनके वंशजों की सन्‍तान कौमों में प्रसिद्ध होगी। उनको देखनेवाले यह स्‍वीकार करेंगे कि निस्‍सन्‍देह ये वे लोग हैं, जिनको प्रभु ने आशिष दी है।’</verse>
				<verse number="10">मैं प्रभु में अति आनन्‍दित हूं, मेरा प्राण परमेश्‍वर में उल्‍लसित है। जैसे दूल्‍हा पुष्‍पहार से स्‍वयं को सजाता है, जैसे दुल्‍हिन आभूषणों से अपना श्रृंगार करती है, वैसे ही प्रभु ने उद्धार के वस्‍त्र मुझे पहिनाए, और धार्मिकता की चादर मुझे ओढ़ाई।</verse>
				<verse number="11">जैसे भूमि उपज को उगाती है, जैसे उद्यान में बोया गया बीज अंकुरित होता है, वैसे ही स्‍वामी-प्रभु समस्‍त राष्‍ट्रों के सम्‍मुख धार्मिकता और स्‍तुति अपने निज लोगों में अंकुरित करेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="62">
				<verse number="1">मैं सियोन के विषय में अब चुप नहीं रहूंगा, मैं यरूशलेम के कारण चैन न लूंगा, जब तक उसकी धार्मिकता प्रकाश के सदृश न चमकने लगे, जब तक उसका उद्धार मशाल की तरह न जलने लगे।</verse>
				<verse number="2">‘ओ सियोन, सब राष्‍ट्र तेरी धार्मिकता के दर्शन करेंगे; सब राजा तेरी महिमा को देखेंगे। तेरा नया नाम रखा जाएगा; यह नाम स्‍वयं प्रभु तुझे प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="3">प्रभु के हाथ में तू सौंदर्य का मुकुट, अपने परमेश्‍वर की हथेली में राज-मुकुट होगी!</verse>
				<verse number="4">तू फिर “परित्‍यक्‍ता” न कहलाएगी; तेरी भूमि फिर “उजाड़” न कहलाएगी। तू “मेरा आनन्‍द”, और तेरी भूमि “सुहागिन” कहलाएगी; क्‍योंकि प्रभु तुझसे प्रसन्न है, और तेरी भूमि सुहागिन बनेगी।</verse>
				<verse number="5">जैसे जवान पुरुष कुंआरी कन्‍या से विवाह करता है वैसे ही तेरा पुन: निर्माण करनेवाले तुझ से विवाह करेंगे। जैसे दूल्‍हा अपनी दुल्‍हिन से आनन्‍दित होता है वैसे ही तेरा परमेश्‍वर तुझसे हर्षित होगा।’</verse>
				<verse number="6">ओ यरूशलेम, मैंने तेरी शहरपनाह पर पहरेदारों को बैठा दिया। वे दिन भर और रात भर कभी चुप न रहेंगे। ओ प्रभु को स्‍मरण करनेवालो, तुम चैन से न बैठो,</verse>
				<verse number="7">और उसे भी चैन न लेने दो, जब तक वह यरूशलेम का पुनर्निर्माण न करे, जब तक वह पृथ्‍वी पर उसका यश न फैला दे।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने अपने दाहिने हाथ की, अपनी सामर्थी भुजा की शपथ खाई है: ‘निश्‍चय ही मैं भविष्‍य में तेरा अन्न तेरे शत्रुओं को फिर न दूंगा; जिस अंगूर-रस के लिए तूने खून पसीना एक किया है, विदेशी आक्रमणकारी उसे पी न सकेंगे।</verse>
				<verse number="9">पर जो अन्न को खत्ते में एकत्र करते हैं, वे ही उसको खाएंगे, और मुझ-प्रभु की स्‍तुति करेंगे। अंगूर को जमा करनेवाले ही मेरे पवित्र स्‍थान के आंगनों में उसका रस पीएंगे।’</verse>
				<verse number="10">प्रवेश-द्वार से बाहर निकलो, बाहर निकलो; और आनेवाले लोगों के लिए मार्ग तैयार करो; सुधारो, राजमार्ग सुधारो; पत्‍थरों को हटा दो! कौमों के लिए झंडा फहराओ।</verse>
				<verse number="11">देखो, प्रभु ने पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक, यह आदेश प्रसारित किया है: सियोन के निवासियों से यह कहो, ‘देखो, तुम्‍हारा उद्धारकर्ता आ रहा है, उसका पुरस्‍कार उसके साथ है, उसके आगे-आगे उसका प्रतिशोध है।’</verse>
				<verse number="12">लोग उन्‍हें ‘पवित्र कौम’, ‘प्रभु के द्वारा छुड़ाया गया राष्‍ट्र’ कहेंगे। ओ सियोन, तेरा नाम ‘ग्रहण की हुई नगरी’, ‘सुहागिन’ रखा जाएगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="63">
				<verse number="1">यह कौन है जो एदोम देश से, लाल वस्‍त्र पहिने हुए बोसरा नगर से आ रहा है? उसका पहनावा फूला हुआ है, वह अति बलवान है। वह झूमता हुआ चला आ रहा है। ‘यह मैं हूं, मैं विजय की घोषणा करता हूं, मैं मुक्‍त करने में समर्थ हूं।’</verse>
				<verse number="2">तेरे वस्‍त्र लाल क्‍यों है? तेरी पोशाक अंगूर-रस निकालने वाले के वस्‍त्र के समान लाल क्‍यों है?</verse>
				<verse number="3">‘मैंने अकेले ही रस-कुण्‍ड में अंगूर रौंदे हैं, किसी भी कौम के लोग मेरे साथ नहीं थे। मैंने क्रोध में उनको रौंदा, मैंने प्रकोप में उन्‍हें कुचला। उनके रक्‍त के छींटे मेरे वस्‍त्रों पर आ पड़े, इससे मेरे कपड़ों पर धब्‍बे लग गए।</verse>
				<verse number="4">मेरे हृदय में प्रतिशोध का दिन विद्यमान था, और मेरे लोगों के छुटकारा-दिवस का वर्ष आ गया है।</verse>
				<verse number="5">मैंने यहाँ-वहाँ देखा, पर मेरी सहायता करनेवाला कोई न था; मैं चकित था; किन्‍तु मुझे सहारा देने वाला कोई न था। अत: मेरी भुजा ने ही विजय प्राप्‍त की, मेरे प्रकोप ने ही मुझे सहारा दिया।</verse>
				<verse number="6">मैंने कौमों को अपने क्रोध में रौंद डाला, मैंने उन्‍हें अपने क्रोध की मदिरा पिलाई। मैंने उनका जीवन-रक्‍त पृथ्‍वी पर उण्‍डेल दिया!’</verse>
				<verse number="7">जो उपकार प्रभु ने हम पर किए हैं, उनके लिए मैं प्रभु की अपार करुणा का, प्रभु के स्‍तुत्‍य कार्यों का, वर्णन करूंगा। प्रभु ने इस्राएल वंश की अत्‍यन्‍त भलाई की है, यह उसने अपने दयामय स्‍वभाव के कारण, अपनी अपार करुणा के अनुरूप किया है।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने यह कहा, ‘निस्‍सन्‍देह ये मेरे निज लोग हैं, ये मेरे पुत्र-पुत्रियां हैं, और मुझे धोखा नहीं देंगे।’ उनके दु:ख में प्रभु उनका उद्धारकर्ता बन गया। न किसी संदेशवाहक ने, न किसी स्‍वर्गदूत ने वरन् स्‍वयं उसकी उपस्‍थिति ने उनका उद्धार किया। प्रभु ने अपने प्रेम और दया के कारण उन्‍हें छुड़ाया। वह प्राचीनकाल से उन्‍हें शिशु के सदृश गोद में उठाकर ले जा रहा है।</verse>
				<verse number="9"></verse>
				<verse number="10">किन्‍तु उन्‍होंने प्रभु से विरोध किया, उसके पवित्र आत्‍मा को दु:ख दिया। अत: वह उनका शत्रु बन गया, और उसने उनके विरुद्ध युद्ध किया।</verse>
				<verse number="11">तब इस्राएली कौम को प्रभु के सेवक मूसा का प्राचीन समय स्‍मरण हुआ; उसने पूछा, ‘कहां है प्रभु, हम-भेड़ों का चरवाहा, जिसने हमें समुद्र पार कराया था? कहां है वह जिसने अपना पवित्र आत्‍मा हमारे मध्‍य में भेजा था;</verse>
				<verse number="12">जिसने अपनी प्रतापी भुजा से मूसा के दाहिने हाथ को नेतृत्‍व के लिए सामर्थ्य प्रदान किया था; अपने नाम को अमर करने के लिए जिसने हमारी आंखों के सामने समुद्र को दो भागों में विभक्‍त कर दिया था,</verse>
				<verse number="13">और हमें लाल सागर की गहराइयों के उस पार ले गया? जैसे घोड़ा बिना गिरे मरुस्‍थल को पार कर जाता है वैसे ही हमने समुद्र पार किया था।</verse>
				<verse number="14">जैसे पालतु पशु चराई की तलाश में घाटी में उतर जाता है, वैसे ही प्रभु के आत्‍मा ने हमारा मार्ग-दर्शन किया था। प्रभु, तूने अपने नाम की महिमा प्रकट करने के लिए हमारा पथ-प्रदर्शन किया था।’</verse>
				<verse number="15">प्रभु, स्‍वर्ग से, अपने पवित्र और वैभवपूर्ण निवास-स्‍थान से हम पर दृष्‍टि कर। कहां है तेरा हमारे प्रति उत्‍साह? कहाँ है तेरी शक्‍ति? अपने हृदय की ललक, अपनी दया, हम पर से मत हटा।</verse>
				<verse number="16">यद्यपि हमारे पूर्वज अब्राहम और इस्राएल हमें नहीं जानते, हमें नहीं पहिचानते, तो भी तू हमारा पिता है। प्राचीनकाल से तेरा नाम ‘हमारा मुक्‍तिदाता’ है, निस्‍सन्‍देह तू ही हमारा पिता है।।</verse>
				<verse number="17">हे प्रभु, क्‍यों तू हमें अपने मार्ग से भटकाता है, क्‍यों तू हमारा हृदय कठोर करता है कि हम तुझसे न डरें? अपनी मीरास के कुलों के लिए, अपने सेवकों के हित में लौट आ।</verse>
				<verse number="18">क्‍यों दुर्जनों ने तेरे पवित्र स्‍थान पर आक्रमण किया, क्‍यों हमारे बैरियों ने उसको रौंदा है?</verse>
				<verse number="19">हमारी दशा ऐसी हो गई मानो तूने हम पर कभी शासन नहीं किया, हमको तूने अपने नाम से कभी बुलाया ही नहीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="64">
				<verse number="1">काश! तू आकाश को फाड़कर पृथ्‍वी पर उतर आता; तेरी उपस्‍थिति से पहाड़ थर्रा उठते!</verse>
				<verse number="2">जैसे आग झाड़-झंखाड़ को जलाती है, जैसे आग की आंच पानी को उबालती है, वैसे ही प्रभु, तू अपने बैरियों पर अपना नाम प्रकट कर जिससे राष्‍ट्र तेरी उपस्‍थिति से कांप उठें।</verse>
				<verse number="3">तूने ऐसे भयानक काम किए हैं जिनकी हमने आशा भी नहीं की थी! सचमुच जब तू स्‍वर्ग से नीचे उतर आया तब तेरी उपस्‍थिति से पहाड़ भी थर्रा उठे।</verse>
				<verse number="4">प्राचीन काल से यह कभी सुनने में नहीं आया; न किसी ने कानों से सुना, और न अपनी आंखों से देखा कि तेरे अतिरिक्‍त और कोई ईश्‍वर है। केवल तू उनके लिए आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करता है, जो तेरी प्रतीक्षा करते हैं।</verse>
				<verse number="5">तू उन लोगों से मिलता है जो आनन्‍दपूर्वक धर्म के कार्य करते हैं; जो तेरे मार्गों पर चलकर तुझे स्‍मरण करते हैं। देख, तू हमसे क्रोधित था, क्‍योंकि हमने पाप किया था। हम बहुत समय तक पाप की अवस्‍था में रहे। क्‍या हम बच सकते हैं?</verse>
				<verse number="6">हम-सब अशुद्ध व्यक्‍ति के समान हो गए हैं, हमारे सब धर्म-कर्म गन्‍दे वस्‍त्र हो गए हैं। हम-सब पत्ते के सदृश मुरझा जाते हैं। हमारे दुष्‍कर्म हवा की तरह हमें उड़ा ले जाते हैं।</verse>
				<verse number="7">कोई भी मनुष्‍य तेरा नाम नहीं लेता, और न तेरा सहारा लेने के लिए स्‍वयं प्रयास करता है। हमारे अधर्म के कारण तूने हमसे अपना मुख छिपा लिया है; और हमें हमारे दुष्‍कर्मों के हाथ में सौंप दिया है।</verse>
				<verse number="8">तो भी, प्रभु, तू हमारा पिता है, हम मिट्टी मात्र हैं, और तू हमारा कुम्‍हार है। हम-सब तेरे हाथ की रचना हैं।</verse>
				<verse number="9">हे प्रभु, हमसे अत्‍यन्‍त क्रोधित मत हो; अनन्‍तकाल तक हमारे अधर्म को मत स्‍मरण रख। देख, विचार कर! हम-सब तेरे ही निज लोग हैं।</verse>
				<verse number="10">तेरे पवित्र नगर निर्जन हो गए, सियोन उजाड़ क्षेत्र बन गया, यरूशलेम खण्‍डहर हो गया।</verse>
				<verse number="11">हमारा पवित्र और सुन्‍दर मन्‍दिर जहाँ हमारे पूर्वजों ने तेरी स्‍तुति की थी, आग से भस्‍म कर दिया गया; हमारे सब मनोहर स्‍थल खण्‍डहर हो गए।</verse>
				<verse number="12">प्रभु, क्‍या तू यह देखकर भी अपने को रोके रहेगा? क्‍या तू चुप रहेगा, और हमें इतना दु:ख देता रहेगा?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="65">
				<verse number="1">प्रभु यह कहता है: ‘मैं उनसे भी मिलने को तैयार था, जो मुझे पूछते तक नहीं थे। जो मुझे खोजते भी न थे, मैं उनको अति सुलभ था। जो राष्‍ट्र मेरे नाम से आराधना भी नहीं करता था, उससे मैंने यह कहा, “मैं प्रस्‍तुत हूं, देख, मैं प्रस्‍तुत हूं।”</verse>
				<verse number="2">मैं विद्रोही कौम की ओर दिन भर हाथ फैलाए रहा, उन्‍हें बुलाता रहा। यह कौम अपने मन की योजनाओं के अनुसार उस मार्ग पर चलती है, जो भला नहीं है।</verse>
				<verse number="3">यह मेरे मुंह पर निरंतर मुझे भड़काती रहती है; इसके लोग उद्यानों में देवताओं को बलि चढ़ाते हैं, ईंटों पर धूप जलाते हैं।</verse>
				<verse number="4">ये मृतकों से अपने स्‍वप्‍नों का अर्थ पूछने के लिए कबरों के मध्‍य बैठते हैं, और सुनसान स्‍थानों में रात बिताते हैं। ये सूअर का मांस खाते हैं। जो घृणित पशु बलि में चढ़ाया जाता है, उसका शोरबा अपने बरतनों में रखते हैं।</verse>
				<verse number="5">ये दूसरों से कहते हैं, “मुझ से दूर रह, मुझे स्‍पर्श मत कर; क्‍योंकि मैं तुझसे अधिक पवित्र हूं।” ऐसे लोग मेरी नाक में धुएँ की तरह घुटन पैदा करते हैं, ये निरंतर जलनेवाली आग हैं।</verse>
				<verse number="6">मैं-प्रभु यह कहता हूं: देखो, यह बात मेरे सामने लिखी हुई है: “मैं अधर्म को देखकर चुप नहीं रहूंगा; वरन् मैं उनको अधर्म का प्रतिफल दूंगा।” मैं उनके दुष्‍कर्मों का, उनके पूर्वजों के दुष्‍कर्मों का पूरा-पूरा बदला, निस्‍सन्‍देह उन्‍हें दूंगा। उन्‍होंने पहाड़ों पर धूप जलाया; पहाड़ियों पर मुझे निन्‍दात्‍मक शब्‍द कहे। अत: मैं गिन-गिनकर उनसे प्रतिशोध लूंगा।’</verse>
				<verse number="7"></verse>
				<verse number="8">प्रभु यों कहता है: ‘जैसे अंगूर के गुच्‍छे में रस भर आने पर लोग यह कहते हैं: “इसे नष्‍ट मत करो, क्‍योंकि यह रसमय है।” वैसे ही मैं अपने सेवकों के कारण उन सब को नष्‍ट नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="9">मैं याकूब की संतति में से एक वंश, यहूदा कुल में से अपने पर्वतों का एक वारिस उत्‍पन्न करूंगा। मेरे मनोनीत लोग उन पर अधिकार करेंगे; मेरे सेवक वहाँ निवास करेंगे।</verse>
				<verse number="10">मेरी खोज में रहनेवाले मेरी निज लोगों के लिए शारोन मैदान भेड़ों का चरागाह बन जाएगा; और आकोर घाटी रेवड़ का विश्राम-स्‍थल बनेगी।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु तुम लोग, जिन्‍होंने मुझ-प्रभु को त्‍याग दिया है, जिन्‍होंने मेरे पवित्र पर्वत को भुला दिया है, जो भाग्‍य-देवता की मेज पर अन्न की भेंट अर्पित करते हो, नियति देवी को मसाला मिश्रित मदिरा चढ़ाते हो,</verse>
				<verse number="12">मैं तुम्‍हारी ‘नियति’ तलवार को निश्‍चित् करूंगा; तुम-सब को वध के लिए गर्दन झुकानी होगी; क्‍योंकि मैंने तुम्‍हें पुकारा, पर तुमने मुझे उत्तर नहीं दिया। जब मैं तुमसे बोला, तो तुमने नहीं सुना। किन्‍तु तुमने वही किया जो मेरी दृष्‍टि में बुरा था; तुमने उसको पसन्‍द किया, जो मुझे नापसन्‍द था।’</verse>
				<verse number="13">अत: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘मेरे सेवकों को भोजन प्राप्‍त होगा, पर तुम भूखे मरोगे; मेरे सेवक पेय पीएंगे; लेकिन तुम प्‍यासे रहोगे। मेरे सेवक आनन्‍द-मग्‍न होंगे; पर तुम विलाप करोगे।</verse>
				<verse number="14">मेरे सेवक हृदय की प्रसन्नता के कारण गीत गाएंगे; पर तुम हृदय की पीड़ा के कारण रोओगे, आत्‍मा की वेदना के कारण शोक करोगे।</verse>
				<verse number="15">मेरे मनोनीत लोग तुम्‍हारे नाम से शाप देंगे। मैं स्‍वामी, उनका प्रभु, तुम्‍हारा वध करूंगा। मैं अपने मनोनीत लोगों का एक दूसरा नाम रखूंगा।</verse>
				<verse number="16">जो व्यक्‍ति देश में आशिष की याचना करेगा, वह सत्‍य परमेश्‍वर के नाम से आशिष को प्राप्‍त करेगा। जो देश में शपथ लेगा, वह सत्‍य परमेश्‍वर के नाम से शपथ लेगा; क्‍योंकि अतीत के कष्‍ट भुला दिये गये हैं; वे मेरी आंखों से ओझल हो गये हैं।</verse>
				<verse number="17">‘देखो, मैं नया आकाश और नयी पृथ्‍वी बनाने जा रहा हूं। अतीत की बातें भुला दी जाएंगी, वे मन में भी नहीं आएंगी।</verse>
				<verse number="18">जो मैं बनाने जा रहा हूं, उसके लिए आनन्‍द मनाओ, सदा-सर्वदा तक हर्षित रहो; क्‍योंकि मैं यरूशलेम को आनन्‍द का और उसके निवासियों को हर्ष का माध्‍यम बनाने जा रहा हूं।</verse>
				<verse number="19">मैं स्‍वयं यरूशलेम में हर्षित, और अपने निज लोगों से आनन्‍दित होऊंगा। यरूशलेम नगर में फिर कभी न रोने का स्‍वर, और न सहायता के लिए पुकार सुनाई देगी।</verse>
				<verse number="20">वहाँ न शिशु होगा, जो कुछ दिन जीवित रहकर असमय में मर जाएगा; और न ऐसे वृद्ध होंगे, जो पूर्ण आयु न भोगेंगे। प्रत्‍येक बालक शतायु होगा; जो व्यक्‍ति सौ वर्ष की उम्र के पहले मरेगा, वह शापित समझा जाएगा।</verse>
				<verse number="21">‘यरूशलेम निवासी अपने लिए मकान बनाएंगे, और वे उनमें रहेंगे भी। वे अंगूर-उद्यान लगाएंगे, और उनका फल भी खा सकेंगे।</verse>
				<verse number="22">अब यह न होगा कि वे अपने लिए मकान बनाएं और उनके शत्रु उनमें रहें! वे अंगूर-उद्यान लगाएँ, पर उनका फल उनके बैरी खाएँ! मेरे निज लोगों की आयु वृक्ष की आयु के सदृश दीर्घ होगी। मेरे मनोनीत लोग दीर्घ काल तक अपनी मेहनत का फल खाएंगे।</verse>
				<verse number="23">उनका परिश्रम निष्‍फल न होगा, उनकी सन्‍तान दु:ख के दिन न देखेगी, क्‍योंकि उनके माता-पिता को मुझ-प्रभु ने आशिष दी होगी, और उनके साथ उनकी संतान को भी।</verse>
				<verse number="24">उनके पुकारने के पूर्व ही मैं उनको उत्तर दूंगा; उनकी प्रार्थना समाप्‍त भी न होगी कि मैं उसको सुन लूंगा।</verse>
				<verse number="25">भेड़िया और मेमना एक-साथ चरेंगे सिंह बैल के समान भूसा खाएगा, सांप मिट्टी खाकर पेट भरेगा। वे मेरे पवित्र पर्वत पर किसी को हानि नहीं पहुँचाएंगे, और न किसी का अनिष्‍ट करेंगे।’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="66">
				<verse number="1">प्रभु यों कहता है: ‘आकाश मेरा सिंहासन है और पृथ्‍वी मेरे चरणों की चौकी है! तब तुम मेरे लिए कैसा घर बनाओगे? वह स्‍थान कहाँ है, जहाँ मैं विश्राम कर सकता हूं?’</verse>
				<verse number="2">प्रभु कहता है: ‘इन सबको स्‍वयं मेरे हाथों ने बनाया है, अत: ये सब वस्‍तुएँ मेरी ही हैं। पर मैं उस मनुष्‍य पर ध्‍यान दूंगा, जो विनम्र है जो आत्‍मा में पीड़ित है जो मेरे वचन में श्रद्धा रखता है।</verse>
				<verse number="3">‘जो आराधक बलि चढ़ाने के लिए बैल का वध करता है, वह मानो मनुष्‍य की हत्‍या करता है; जो आराधक मेमने की बलि करता है वह मानो कुत्ते की गरदन तोड़ता है; जो आराधक अन्न-बलि चढ़ाता है, वह मानो सूअर का रक्‍त अर्पित करता है; जो आराधक ‘स्‍मृति-बलि’ में लोबान जलाता है वह मानो मूर्ति की पूजा करता है। ऐसे आराधक आराधना की अपनी ही पद्धति चुनते हैं, उनके प्राण ऐसी ही घृणित आराधना से प्रसन्न होते हैं।</verse>
				<verse number="4">इसलिए मैं भी उनके लिए विपत्ति चुनूंगा; जिन बातों से वे डरते हैं; उन्‍हीं को मैं उन पर लाऊंगा। मैंने उनको पुकारा था, पर उन्‍होंने मुझे उत्तर नहीं दिया; जब मैं उनसे बोला, तो उन्‍होंने नहीं सुना: किन्‍तु उन्‍होंने वही किया जो मेरी दृष्‍टि में बुरा था; उन्‍होंने उसको पसन्‍द किया, जो मुझे नापसन्‍द था।’</verse>
				<verse number="5">प्रभु के वचन से डरनेवाले लोगो, प्रभु का यह वचन सुनो: ‘तुम्‍हारे जाति-भाई जो तुमसे घृणा करते हैं, जो तुम्‍हें मेरे नाम के कारण सभागृह से बहिष्‍कृत करते हैं, और यह कहते हैं: “प्रभु की महिमा हो, कि हम भी तुम्‍हारे आनन्‍द को देखें।” तुम्‍हारे ये जाति-भाई ही लज्‍जित होंगे।</verse>
				<verse number="6">‘सुनो, नगर में कोलाहल हो रहा है, मन्‍दिर में आवाज सुनाई दे रही है। यह प्रभु की आवाज है, वह अपने शत्रुओं को उनके दुष्‍कर्मों का फल दे रहा है।</verse>
				<verse number="7">‘प्रसव-पीड़ा के पूर्व ही उसने शिशु को जन्‍म दिया; उसे प्रसव-पीड़ा नहीं हुई और उससे एक बालक उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="8">ऐसा चमत्‍कार क्‍या कभी किसी ने सुना? क्‍या किसी ने अपनी आंखों से ऐसा चमत्‍कार देखा? क्‍या कोई देश एक दिन में उत्‍पन्न हो सकता है? क्‍या कोई राष्‍ट्र एक क्षण में जन्‍म ले सकता है? सियोन को जब प्रसव-पीड़ा हुई थी, उस क्षण ही उसने अपनी संतान को जन्‍म दिया था।’</verse>
				<verse number="9">प्रभु कहता है, ‘क्‍या मैं जन्‍म का समय हो जाने पर भी जन्‍म न होने दूं? मैं ही जन्‍मदाता हूं: अत: क्‍या मैं गर्भ का द्वार ही बन्‍द कर दूं?’ यह तुम्‍हारे परमेश्‍वर की वाणी है।</verse>
				<verse number="10">‘ओ यरूशलेम के प्रेमियो! यरूशलेम के साथ हर्षित हो, उसके साथ आनन्‍द मनाओ। ओ यरूशलेम के लिए शोक करनेवालो! अब तुम उसके हर्ष में सम्‍मिलित हो।</verse>
				<verse number="11">ओ यरूशलेम के पुत्र-पुत्रियो! तुम अपनी मां के सांत्‍वना देनेवाले स्‍तनों का पान कर तृप्‍त होगे! तुम उसके महिमामय स्‍तनों का अपार आनन्‍द के साथ पान करोगे।</verse>
				<verse number="12">प्रभु यों कहता है: ‘मैं यरूशलेम की समृद्धि को नदी की बाढ़ के सदृश बनाऊंगा; राष्‍ट्रों की सम्‍पत्ति को उमड़ती हुई जल-धारा के समान उसकी ओर प्रवाहित करूंगा। ओ यरूशलेम के पुत्र-पुत्रियो! तुम अपनी मां का स्‍तन-पान करोगे! वह तुम्‍हें अपनी पीठ पर बैठाकर ले जाएगी। तुम उसके घुटनों पर कूदोगे।</verse>
				<verse number="13">जैसे मां अपने बच्‍चों को सान्‍त्‍वना देती है, वैसे ही मैं तुम्‍हें सान्‍त्‍वना दूंगा, तुम यरूशलेम में सान्‍त्‍वना प्राप्‍त करोगे।</verse>
				<verse number="14">‘तुम अपनी मां-यरूशलेम के दर्शन करोगे, और तुम्‍हारा हृदय हर्ष से भर जाएगा; तुम्‍हारी हड्डियाँ हरी घास की तरह लहलहा उठेंगी। तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि प्रभु का वरदहस्‍त अपने सेवकों पर रहता है, पर उसका क्रोध अपने शत्रुओं के प्रति भड़क उठता है।’</verse>
				<verse number="15">देखो, प्रभु अग्‍नि में आएगा, और उसके रथ बवंडर के सदृश वेगवान होंगे। वह अपनी क्रोधाग्‍नि प्रकट करेगा, और अग्‍नि-ज्‍वाला के साथ अपना प्रकोप!</verse>
				<verse number="16">प्रभु हर एक प्राणी का अग्‍नि के माध्‍यम से और अपनी तलवार के द्वारा न्‍याय करेगा; वह अनेक लोगों का वध करेगा।</verse>
				<verse number="17">‘जो लोग पूजा-उद्यानों की ओर पंिक्‍त में जाने के लिए स्‍वयं को पवित्र और शुद्ध करते हैं, और वहां सूअर का मांस, अन्‍य घृणित वस्‍तुएँ तथा चूहे खाते हैं, उन सब का एक साथ अन्‍त हो जाएगा।’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="18">‘मैं उनके काम और उनके विचार जानता हूं। मैं सब राष्‍ट्रों और सब भाषाओं की कौमों को एकत्र करने के लिए आ रहा हूं। वे यरूशलेम में आएंगे और मेरे वैभव का दर्शन करेंगे।</verse>
				<verse number="19">मैं उनके मध्‍य एक चिह्‍न स्‍थापित करूंगा। मैं उनमें से अपने बचे हुए लोगों को अनेक राष्‍ट्रों में तथा उन सुदूर राष्‍ट्रों में भेजूंगा जिन्‍होंने न मेरा नाम सुना है, और न मेरी महिमा के दर्शन किए हैं: तर्शीश, धनुर्धारी पूत और लूद, तूबल और यवन; उन राष्‍ट्रों में वे मेरी महिमा प्रकट करेंगे।’</verse>
				<verse number="20">प्रभु की यह वाणी है: ‘जैसे इस्राएली आराधक अन्नबलि को शुद्ध पात्र में रखकर प्रभु-गृह में लाते हैं, वैसे ही वे सभी राष्‍ट्रों में से तुम्‍हारे जाति-भाई-बन्‍धुओं को घोड़ों, रथों, पालकियों, खच्‍चरों और ऊंटनियों पर बैठा कर पवित्र पर्वत यरूशलेम में लाएंगे, और मुझे भेंट के रूप में अर्पित करेंगे।</verse>
				<verse number="21">‘मैं-प्रभु यह कहता हूं: मैं उन में से कुछ व्यक्‍तियों को पुरोहित और उपपुरोहित पद पर नियुक्‍त करूंगा।’</verse>
				<verse number="22">प्रभु यह कहता है; ‘जिस प्रकार नया आकाश और नई पृथ्‍वी, जो मैं बनानेवाला हूं, मेरे सम्‍मुख स्‍थिर रहेंगे, उसी प्रकार तुम्‍हारे वंशज और तुम्‍हारा नाम स्‍थिर रहेंगे।</verse>
				<verse number="23">मैं-प्रभु यह कहता हूं; नए चांद के दिन से दूसरे नए चांद के दिन तक, एक विश्राम-दिवस से दूसरे विश्राम-दिवस तक समस्‍त प्राणी मेरी आराधना के लिए मेरे सम्‍मुख उपस्‍थित होंगे।</verse>
				<verse number="24">‘वे नगर से बाहर निकलेंगे, और उन लोगों के शव देखेंगे जिन्‍होंने मुझ से विद्रोह किया था। कीड़े उन के शव को निरन्‍तर खाते रहेंगे, उनको भस्‍म करने वाली अग्‍नि कभी न बुझेगी। सब प्राणियों को उन से घृणा होगी।’</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="24">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यिर्मयाह का इतिहास: यिर्मयाह के पिता का नाम हिल्‍कियाह था। उनका पिता बिन्‍यामिन कुलक्षेत्र के अनातोत नगर के पुरोहितों में से एक था।</verse>
				<verse number="2">यिर्मयाह को जब प्रभु का संदेश मिला तब यहूदा प्रदेश पर राजा योशियाह बेन-आमोन राज्‍य करता था, और उसके राज्‍यकाल का तेरहवां वर्ष था।</verse>
				<verse number="3">राजा योशियाह के पश्‍चात् उसके पुत्र यहोयाकीम के राज्‍य-काल में भी प्रभु का सन्‍देश यिर्मयाह को मिला। राजा योशियाह के पुत्र सिदकियाह के राज्‍य-काल के ग्‍यारहवें वर्ष के अन्‍त तक प्रभु का सन्‍देश यिर्मयाह को मिलता रहा। इसी वर्ष के पांचवें महीने में यरूशलेम के निवासी गुलाम बनकर यहूदा प्रदेश से निष्‍कासित हुए।</verse>
				<verse number="4">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला, उसने मुझसे यों कहा,</verse>
				<verse number="5">‘जब मैंने तेरी मां के पेट में तुझे गढ़ा, उसके पहले से मैंने तुझे चुना है। तेरे जन्‍म लेने के पूर्व ही मैंने नबी-कार्य के लिए तेरा अभिषेक किया है । मैंने राष्‍ट्रों के लिए तुझे नबी नियुक्‍त किया है।’</verse>
				<verse number="6">तब मैंने कहा, ‘प्रभु, मेरे स्‍वामी, देख, अभी तो मैं बोल भी नहीं सकता; मैं तो अभी किशोर ही हूं।’</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु प्रभु ने कहा, ‘मत कह कि तू किशोर है! मैं जिस-जिस व्यक्‍ति के पास तुझको भेजूंगा, तू उसके पास जाएगा, और जो मैं तुझे बोलने के लिए कहूंगा, वही तू बोलेगा।</verse>
				<verse number="8">तू उनसे मत डरना, क्‍योंकि तुझे बचाने के लिए मैं तेरे साथ हूं,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="9">फिर प्रभु ने हाथ बढ़ाकर मेरे मुंह को छुआ, और मुझ से यों कहा, ‘देख, मैं अपने वचन तेरे मुंह में प्रतिष्‍ठित करता हूं।</verse>
				<verse number="10">देख, आज मैं तुझको राष्‍ट्रों और राज्‍यों पर प्रबन्‍धक नियुक्‍त करता हूं, कि तू उनको उखाड़े, और गिराए; कि तू उनको नष्‍ट करे और ध्‍वस्‍त करे; कि तू उनको बनाए, और रोपे!’</verse>
				<verse number="11">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। उसने मुझसे पूछा, ‘यिर्मयाह, तुझे क्‍या दिखाई दे रहा है?’ मैंने उत्तर दिया, ‘प्रभु, मुझे बादाम वृक्ष की एक शाखा दिखाई दे रही है।’</verse>
				<verse number="12">तब प्रभु ने मुझ से कहा, ‘तूने ठीक देखा; क्‍योंकि मैं अपने वचन को पूरा करने के लिए जाग्रत हूं।’</verse>
				<verse number="13">प्रभु का सन्‍देश मुझे दूसरी बार मिला। प्रभु ने मुझसे पूछा; ‘तुझे क्‍या दिखाई दे रहा है?’ मैंने उत्तर दिया, ‘प्रभु, मुझे एक हण्‍डा दिखाई दे रहा है, जो उबल रहा है, और उसका मुंह उत्तर दिशा से हमारी ओर है।’</verse>
				<verse number="14">तब प्रभु ने मुझ से कहा, ‘उत्तर दिशा से संकट का एक बादल उठेगा, जो इस देश के निवासियों पर छा जाएगा।</verse>
				<verse number="15">देख, मैं उत्तर दिशा के सब राज्‍यों के कुलों को बुला रहा हूं। वे यरूशलेम की सब दीवारों पर, यहूदा प्रदेश के सब नगरों पर आक्रमण करेंगे, और राजधानी यरूशलेम के प्रवेश-द्वारों के सम्‍मुख अपना-अपना न्‍यायासन जमाएंगे।</verse>
				<verse number="16">‘इस प्रकार मैं इस्राएलियों का न्‍याय करूंगा। उन्‍होंने मुझे त्‍याग कर दुष्‍कर्म किया है। वे अन्‍य देवताओं के सम्‍मुख धूप-द्रव्‍य जलाते हैं, और अपने हाथों से बनाई गई मूर्तियों की पूजा करते हैं,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="17">‘ओ यिर्मयाह, उठ; कमर कस कर तैयार हो। उनसे सब बातें कह, जो मैंने तुझ से कही हैं। उनसे मत घबराना, अन्‍यथा मैं तुझे उनके सामने घबरा दूंगा।</verse>
				<verse number="18">‘देख, आज मैं तुझको एक किलाबन्‍द नगर, लौहस्‍तम्‍भ, और कांस्‍य दीवार बनाता हूं। यह सारा यहूदा प्रदेश − राजा, उच्‍चाधिकारी, पुरोहित, और प्रतिष्‍ठित नागरिक − तुझ पर आक्रमण करेगा।</verse>
				<verse number="19">वे तुझ से युद्ध करेंगे, पर वे तुझ पर प्रबल न हो सकेंगे, क्‍योंकि मैं तुझे बचाने के लिए, तेरे साथ हूं,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। उसने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘जा, यरूशलेम नगरी से यह कह: प्रभु यों कहता है: ओ यरूशलेम, मुझे तेरी भक्‍ति स्‍मरण है, जब तू जवान थी, तूने मुझे दुल्‍हन-सा प्रेम दिया था! तू पतिव्रता स्‍त्री के समान निर्जन प्रदेश में मेरे पीछे-पीछे चली थी। उस निर्जन भूमि में हल भी नहीं चला था।</verse>
				<verse number="3">ओ इस्राएली राष्‍ट्र, तू मुझ-प्रभु के लिए पवित्र था, फसल का प्रथम फल था। जिस-जिस ने उसको खाया, वह दोषी हो गया, और उस पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="4">ओ याकूब के वंशजो, इस्राएली कुलों के सब लोगो, प्रभु का यह वचन सुनो।</verse>
				<verse number="5">प्रभु तुमसे यों कहता है: ‘तुम्‍हारे पूर्वजों ने मुझ मे कौन-सी त्रुटि पायी थी कि वे मुझ से दूर हो गए? और निस्‍सार देवता का अनुसरण कर स्‍वयं निस्‍सार बन गए?</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने पश्‍चात्ताप कर यह नहीं कहा, “हमारा प्रभु कहां है जिसने हमें मिस्र देश से मुक्‍त कर बाहर निकाला था, जिसने निर्जन प्रदेश में हमारा नेतृत्‍व किया था, जो हमें मरुस्‍थल और गड्ढों के प्रदेश से, निर्जल और घोर अंधकार के क्षेत्र से, निर्जन प्रदेश से ले गया था, जहां कोई आता-जाता न था, जहां कोई रहता न था?”</verse>
				<verse number="7">‘ओ इस्राएलियो, मैं तुम्‍हें हरे-भरे देश में लाया, कि तुम उसके फल-फूल खाओ, उसकी उत्तम उपज से तृप्‍त हो। किन्‍तु जब तुम यहाँ आए, तुम ने अपने आचरण से मेरे इस देश को अपवित्र कर दिया, मेरी इस मीरास को घृणित बना दिया।</verse>
				<verse number="8">पुरोहित अब मुझसे नहीं पूछते हैं, “प्रभु कहां है?” व्‍यवस्‍था के आचार्य मुझे नहीं जानते हैं। राज्‍य के उच्‍चाधिकारी मेरे प्रति अपराध करते हैं। नबी बअल देवता के नाम से नबूवत करते हैं, और निरर्थक मूर्तियों का अनुसरण करते हैं।</verse>
				<verse number="9">इसलिए, ओ इस्राएलियो! मैं तुम पर दोष लगाता हूं, और तुम्‍हारी पीढ़ी दर पीढ़ी दोष लगाता रहूंगा,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="10">‘पश्‍चिम की ओर कुप्रुस द्वीप को पार करो और देखो, पूर्व की ओर केदार देश में दूत भेजो, और उनकी सूचना की सावधानी से जांच करो; क्‍या कभी किसी कौम ने ऐसा आचरण किया है?</verse>
				<verse number="11">क्‍या किसी राष्‍ट्र ने अपने देवता ही बदल दिए, फिर चाहे वे झूठे ही क्‍यों न हों? परन्‍तु मेरे निज लोगों ने अपने महिमामय परमेश्‍वर को निरर्थक मूर्तियों से बदल लिया!</verse>
				<verse number="12">ओ आकाश, इस बात से तू आश्‍चर्य में डूब जा; तू थर्रा उठ! तेरा सारा जल सूख जाए!’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="13">‘मेरे निज लोगों ने दो दुष्‍कर्म किए हैं: उन्‍होंने मुझे, जीवन-जल के झरने को, त्‍याग दिया, और अपने लिए हौज बना लिये जो टूटे-फूटे हैं, और जिनसे पानी बह जाता है!</verse>
				<verse number="14">‘क्‍या इस्राएल गुलाम है? क्‍या वह घर में जन्‍मा हुआ दास है? तब फिर वह क्‍यों शिकार बना?</verse>
				<verse number="15">सिंह उसको देखकर गरजे; वे उसको चीरने-फाड़ने के लिए जोरों से दहाड़े। उन्‍होंने उसके देश को उजाड़ दिया; उसके नगर खण्‍डहर हो गए; वे निर्जन पड़े हैं।</verse>
				<verse number="16">ओ इस्राएल, मेमफिस और तहपन्‍हेस नगरों के निवासियों ने तेरा सिर मूँड़ लिया!</verse>
				<verse number="17">क्‍या तेरी इस शोचनीय दशा का कारण स्‍वयं तू नहीं है? जिस प्रभु ने तेरा मार्ग-दर्शन किया था, उसी परमेश्‍वर को तूने त्‍याग दिया।</verse>
				<verse number="18">अब मिस्र की ओर ताकने से क्‍या लाभ? नील नदी का पानी पीने से तुझे कुछ फायदा न होगा। असीरिया देश से संधि करने से तेरा भला न होगा। फरात नदी का जल भी तुझ में नवजीवन नहीं डाल सकेगा।</verse>
				<verse number="19">तेरा दुष्‍कर्म ही तुझे ताड़ना देगा और तेरा ईश-त्‍याग ही तुझे दंडित करेगा। ओ इस्राएल, तू यह बात जान, और स्‍वयं अपनी आंखों से देख, कि अपने प्रभु परमेश्‍वर को त्‍यागना तेरे लिए कितना अनिष्‍टकारी और कटु है। तेरे हृदय में मेरे लिए कोई भय नहीं है,’ स्‍वर्गिक सेनाओं के स्‍वामी प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="20">‘ओ इस्राएल, तूने मुझसे विश्‍वासघात किया। तूने मेरे प्रेम और अधिकार के बंधन तोड़कर कहा, “मैं तेरी सेवा नहीं करूंगी।” तू प्रत्‍येक पहाड़ी शिखर के मन्‍दिर में, हर एक हरे वृक्ष के नीचे वेश्‍या के समान दूसरे से प्रेम करती रही।</verse>
				<verse number="21">मैंने उत्तम अंगूर-बेल, श्रेष्‍ठ जाति की बेल के रूप में तुझे लगाया था। फिर क्‍यों तुझ में कीड़ा लग गया? क्‍यों तू जंगली अंगूर-बेल बन गई?</verse>
				<verse number="22">चाहे तू क्षार से स्‍वयं को धोए, साबुन से मल-मल कर नहाए, तो भी तेरे कुकर्म का दाग मेरी आंखों के सामने है,’ स्‍वामी-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="23">‘तू कैसे कह सकती है कि तू अशुद्ध नहीं है? क्‍या तू इन्‍कार कर सकती है कि तूने बअल देवता का अनुसरण नहीं किया? घाटी में तूने जो किया है, उस पर दृष्‍टि कर; अपने आचरण को जान ले! तू कामाग्‍नि में जलती हुई इधर-उधर वेग से दौड़नेवाली ऊंटनी थी!</verse>
				<verse number="24">तू निर्जन प्रदेश की कामातुर जंगली गदही की तरह यहां-वहां हवा सूंघती फिरती थी। उसकी वासना को कौन रोक सकता था? उसे ढूंढ़नेवाले व्‍यर्थ परिश्रम न करें; क्‍योंकि वे उसको ऋतुकाल में पा लेंगे।</verse>
				<verse number="25">तू काम की तृप्‍ति के लिए यहां-वहां मत भटक, अपने पैरों को मत थका, और न प्‍यास से अपना गला सुखा! परन्‍तु तू कहती है, “नहीं, ऐसा नहीं हो सकता। मैं अन्‍य जाति के देवताओं से प्रेम करती हूं; मैं उनके ही पीछे-पीछे जाऊंगी।”</verse>
				<verse number="26">‘जैसे चोर पकड़े जाने पर लज्‍जित होता है, वैसे ही इस्राएल वंश लज्‍जित होगा: जनता, उसके राजा, उसके उच्‍चाधिकारी, उसके पुरोहित और उसके नबी शर्म से सिर झुकाएंगे।</verse>
				<verse number="27">वे काठ स्‍तम्‍भ से कहते हैं, “तू हमारा पिता है।” वे पत्‍थर से कहते हैं, “तूने ही हमें जन्‍म दिया है।” उन्‍होंने मेरी ओर अपना मुंह नहीं वरन् अपनी पीठ फेरी है। जब उन पर संकट के बादल मंडराते हैं, तब मुझसे कहते हैं, “उठ और हमें बचा।”</verse>
				<verse number="28">ओ इस्राएल, तेरे देवता कहां गए, जिनकी मूर्तियां तूने अपने हाथ से गढ़ी थीं? वे तेरे इस संकट-काल में उठें, और तुझ को बचाएं! ओ यहूदा प्रदेश, जितने तेरे नगर हैं, उतने ही तेरे देवता हैं!</verse>
				<verse number="29">‘तुम मेरी शिकायत क्‍यों करते हो? तुम-सबने मुझसे विद्रोह किया है,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="30">‘मैंने व्‍यर्थ ही तुम्‍हारे बच्‍चों को मारा, वे मेरी ताड़ना से सुधरे नहीं; तुमने अपनी तलवार से अपने नबियों को चीर-फाड़ डाला, जैसे गरजता हुआ सिंह अपने शिकार को फाड़ता है!</verse>
				<verse number="31">ओ लोगो, मुझ-प्रभु के वचन पर ध्‍यान दो। क्‍या मैं इस्राएली कौम के लिए निर्जन प्रदेश के सदृश अथवा घोर अन्‍धकारमय क्षेत्र के सदृश भटकाने वाला था? तब मेरे निज लोग यह क्‍यों कहते हैं, “हम स्‍वतन्‍त्र हैं, हम तेरे पास नहीं आएंगे”?</verse>
				<verse number="32">क्‍या कुंआरी कन्‍या सजना-संवरना भूल सकती है? क्‍या नई दुल्‍हन श्रृंगार भुला सकती है? फिर भी मेरे निज लोगों ने मुझे युगों से भुला दिया,</verse>
				<verse number="33">‘तू अपने प्रेमी ढूंढ़ने में कितनी चतुर है? तूने बुरी स्‍त्रियों को भी अपनी चाल सिखा दी है!</verse>
				<verse number="34">तेरे आंचल में निर्दोष गरीबों का रक्‍त लगा है। यद्यपि तूने उन्‍हें सेंध लगाते हुए नहीं पकड़ा था। इन सब अपराधों के होते हुए भी</verse>
				<verse number="35">तू कहती है, “मैं निर्दोष हूं; निश्‍चय ही प्रभु का क्रोध मुझ पर से हट जाएगा।” पर नहीं, क्‍योंकि तूने कहा कि तूने पाप नहीं किया, इसलिए मैं तुझे न्‍याय के कटघरे में खड़ा करूँगा।</verse>
				<verse number="36">तू कितनी सरलता से अपना आचरण बदल लेती है, जैसे गिरगिट रंग बदलता है। पर जैसे असीरिया ने तेरी लज्‍जा लूटी थी, वैसे ही मिस्र भी तुझे अपमानित करेगा।</verse>
				<verse number="37">वहां से भी तू खाली हाथ लौटेगी, सिर पकड़ कर रोती हुई। क्‍योंकि जिन पर तूने भरोसा किया है, उनको मुझ-प्रभु ने तिरस्‍कृत कर दिया है। उनकी सहायता से तेरा काम सफल नहीं होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">‘कहो, यदि कोई पुरुष अपनी पत्‍नी को त्‍याग दे, और उसकी पत्‍नी दूसरे पुरुष की स्‍त्री हो जाए तो क्‍या वह उसके पास लौटेगा? क्‍या उसके ऐसे आचरण से सारा देश भ्रष्‍ट नहीं हो जाएगा? ओ इस्राएली जनता, तू अनेक प्रेमियों के साथ व्‍यभिचार कर चुकी है। क्‍या अब तू मेरे पास लौटेगी?’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="2">‘मुण्‍डे पहाड़ी शिखरों की ओर आंख उठाकर देख! कौन-सा स्‍थान बाकी है जहां तूने कुकर्म नहीं किया? जैसे अरब-निवासी निर्जन स्‍थान में घात लगाकर बैठता है और कारवां की प्रतीक्षा करता है, वैसे ही तू राह में आंख बिछाए अपने प्रेमियों का इंतजार करती थी। अरी, इस्राएली जनता, तूने अपने व्‍यभिचार से समस्‍त देश को भ्रष्‍ट कर दिया है।</verse>
				<verse number="3">अत: मैंने वर्षा रोक दी, वसंत ऋतु में होनेवाली वर्षा इस वर्ष नहीं हुई। फिर भी तुझे पाप की ग्‍लानि नहीं हुई। तेरी आंखों में व्‍यभिचार झलकता रहा!</verse>
				<verse number="4">दूसरी ओर तू मुझसे प्रार्थना करती है, “हे मेरे पिता, तू तो मेरे बचपन से मेरा मित्र रहा है!</verse>
				<verse number="5">क्‍या तू सदा मुझसे नाराज रहेगा? क्‍या युगान्‍त तक तेरा क्रोध शान्‍त नहीं होगा?” ओ इस्राएल, यों तू मुझ से प्रार्थना भी करती है, और जितने कुकर्म तुझसे हो सकते हैं, उनको भी करती जाती है!’</verse>
				<verse number="6">राजा योशियाह के राज्‍य-काल में मुझे प्रभु का यह संदेश मिला। उसने मुझसे कहा, ‘विश्‍वासघातिनी इस्राएल प्रदेश की जनता के कामों को क्‍या तूने देखा है? वह पहाड़ी-शिखर के प्रत्‍येक मन्‍दिर में गई। उसने हरएक हरे वृक्ष के नीचे मूर्ति की पूजा की। यों उसने मेरे प्रति विश्‍वासघात किया।</verse>
				<verse number="7">मैंने सोचा था कि इन सब कामों को करने के बाद वह पश्‍चात्ताप करेगी, और मेरे पास लौट आएगी। पर वह नहीं लौटी। उसकी बहिन यहूदा ने भी यह देखा। लेकिन वह भी कपटी बनी रही।</verse>
				<verse number="8">उसने देखा कि उसकी बहिन विश्‍वासघातिनी इस्राएल के व्‍यभिचार-कर्म के कारण − कि उसने मुझे त्‍यागकर अन्‍य देवताओं की पूजा की − मैंने तलाक पत्र लिखकर उसको भगा दिया है, फिर भी उसकी कपटी बहिन यहूदा प्रदेश की जनता नहीं डरी! बल्‍कि उसने भी वही आचरण किया और वह भी व्‍यभिचारिणी बन गई।</verse>
				<verse number="9">यहूदा को यह व्‍यभिचार-कर्म बड़ा हल्‍का जान पड़ा। अत: उसने पत्‍थरों और काठ स्‍तम्‍भों की पूजा करके सारे प्रदेश को भ्रष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="10">फिर भी यह कपटी बहिन यहूदा मेरे पास पूरे हृदय से नहीं लौटी। उसके हृदय में कपट बना रहा,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने मुझसे कहा, ‘कपटी यहूदा से विश्‍वासघातिनी इस्राएल कम दोषी है।</verse>
				<verse number="12">जा, तू उत्तर दिशा में मेरे ये वचन सुना: प्रभु यह कहता है: ओ विश्‍वासघातिनी इस्राएली जनता, ‘मेरी ओर लौट। मैं करुणा-सागर हूं; मैं तुझ पर क्रोध नहीं करूँगा। मुझ-प्रभु का यह वचन है। मैं युगांत तक तुझसे नाराज नहीं रहूंगा।</verse>
				<verse number="13">केवल तू अपने दुष्‍कर्म को स्‍वीकार कर, कि तूने मुझ-प्रभु परमेश्‍वर से विद्रोह किया था, और यहां-वहां हरएक हरे वृक्ष के नीचे अन्‍य देवताओं की पूजा की थी, और यों तूने मेरे आदेशों को नहीं माना,’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="14">प्रभु यों कहता है: ‘ओ विश्‍वासघातिनी जनता, लौट आ! क्‍योंकि मैं तेरा स्‍वामी हूं। मैं प्रत्‍येक नगर से एक व्यक्‍ति और हरएक गोत्र से दो जन लूंगा, ओर यों तुझको सियोन में पहुंचा दूंगा।</verse>
				<verse number="15">‘सुन, मैं तुझको अपने हृदय के अनुकूल उच्‍च अधिकारी दूंगा। वे तुझ पर बुद्धि और समझ से शासन करेंगे।</verse>
				<verse number="16">उन दिनों में, जब तेरी आबादी इतनी बढ़ जाएगी कि लोग देश में भर जाएंगे, वे “प्रभु की विधान-मंजूषा” के विषय में चर्चा नहीं करेंगे। उसका विचार उनके मस्‍तिष्‍क में नहीं आएगा। वे उसका स्‍मरण नहीं करेंगे। वे उसकी अनुपस्‍थिति भी अनुभव नहीं करेंगे, और नयी विधान-मंजूषा भी नहीं बनाएंगे।</verse>
				<verse number="17">‘उन दिनों में यरूशलेम नगर “प्रभु का सिंहासन” कहलाएगा। विश्‍व की सब जातियां यरूशलेम में प्रभु की उपस्‍थिति में एकत्र होंगी। वे हठ-पूर्वक अपने हृदय के अनुरूप बुरे मार्ग पर नहीं चलेंगी।</verse>
				<verse number="18">उन दिनों में यहूदा प्रदेश की जनता इस्राएल प्रदेश की जनता से मिल जाएगी। वे दोनों संगठित होकर उत्तर दिशा से उस भूमि में प्रवेश करेंगी, जो मैंने उनके पूर्वजों को पैतृक-अधिकार के लिए प्रदान की थी।</verse>
				<verse number="19">‘ओ इस्राएली कौम, मैंने सोचा था कि तुझे अपने ही लोगों के मध्‍य प्रतिष्‍ठित करूंगा, तुझे एक उपजाऊ देश प्रदान करूंगा, जो सब देशों में सर्वोत्तम होगा। मैं सोचता था, तू मुझे अपना पिता मानेगी, और मेरा अनुसरण करना नहीं छोड़ेगी।</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु, नहीं! जैसे विश्‍वासघातिनी पत्‍नी पति को छोड़कर चली जाती है, वैसे ही तूने मेरे साथ विश्‍वासघात किया,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="21">मुण्‍डे पहाड़ी शिखरो पर शोक-स्‍वर सुनाई दे रहा है, इस्राएली रो रहे हैं, वे गिड़गिड़ा रहे हैं। वे मार्ग से भटक गए थे; वे अपने प्रभु परमेश्‍वर को भूल गए थे।</verse>
				<verse number="22">प्रभु ने उनसे कहा था, ‘ओ विश्‍वासघाती सन्‍तान, लौट आ! मैं तेरे विश्‍वासघात के घाव को भर दूंगा।’ वे बोले, ‘देख, हम तेरे पास लौट आए हैं; क्‍योंकि तू ही हमारा प्रभु परमेश्‍वर है</verse>
				<verse number="23">पहाड़ी-शिखर के मन्‍दिर और मूर्तियां निस्‍सन्‍देह निस्‍सार हैं; पूजा-पाठ का शोर व्‍यर्थ है। सचमुच इस्राएली कौम का उद्धार केवल प्रभु परमेश्‍वर ही करता है।</verse>
				<verse number="24">‘किन्‍तु हमारे बचपन से ही, ये घृणित देवता हमारे पूर्वजों के कठोर परिश्रम का फल, उनके रेवड़ के बैल-गाय, भेड़-बकरियां, उनके पुत्र और पुत्रियां खाते रहे हैं!</verse>
				<verse number="25">हमें तो शर्म के मारे गड़ जाना चाहिए। हमें चुल्‍लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। हमने अपने प्रभु परमेश्‍वर के प्रति पाप किया है। हम और हमारे पूर्वज बचपन से आज तक पाप करते आए हैं। हमने अपने प्रभु परमेश्‍वर की बातों को नहीं माना।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">प्रभु कहता है, ‘ओ इस्राएल! यदि तू लौटे, तो तुझे मेरे पास ही लौटना चाहिए। यदि तू अपनी मूर्ति-पूजा की घृणित वस्‍तुओं को मेरे सामने से दूर करे, और मेरे पास से न भागे,</verse>
				<verse number="2">यदि तू सच्‍चाई, न्‍याय और निष्‍कपट हृदय से जीवंत प्रभु की शपथ खाए, तो विश्‍व के राष्‍ट्र तेरे कारण मुझसे आशिष पाएंगे; वे तेरे माध्‍यम से मेरी महिमा करेंगे ।’</verse>
				<verse number="3">प्रभु यहूदा प्रदेश की जनता से तथा यरूशलेम के निवासियों से यों कहता है: ‘परती भूमि को जोतो और कंटीली झाड़ियों में बीज मत बोओ।</verse>
				<verse number="4">ओ यहूदा प्रदेश की जनता, ओ यरूशलेम के निवासियो, मुझे प्रसन्न करने के लिए शारीरिक खतना नहीं, वरन् मन का खतना करो। अन्‍यथा तुम्‍हारे दुष्‍कर्म देखकर मेरा क्रोध अग्‍नि के सदृश भड़क उठेगा, और वह कभी शान्‍त नहीं होगा।’</verse>
				<verse number="5">यहूदा प्रदेश में यह घोषित करो, राजधानी यरूशलेम में यह कहो: ‘सारे देश में खतरे का बिगुल बजाओ, नागरिकों को पुकार-पुकार कर कहो: “एकत्र हो, और किलाबंद नगरों में जाओ।”</verse>
				<verse number="6">सियोन के मार्ग पर ध्‍वजा फहराओ, कि लोगों को रास्‍ता मालूम हो। नगरों में मत रुको, सुरक्षित स्‍थानों को भाग जाओ; क्‍योंकि मैं उत्तर दिशा से महा-विनाशकारी शत्रु को लाऊंगा।</verse>
				<verse number="7">एक सिंह अपनी झाड़ी से निकल पड़ा है; राष्‍ट्रों के विनाशक ने कूच का डंका बजाया है। वह अपने स्‍थान से बाहर निकला है। वह तुम्‍हारे देश को उजाड़ देगा; तुम्‍हारे नगरों को खण्‍डहर बना देगा, और वे निर्जन हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="8">अत: पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए टाट के वस्‍त्र पहनो; शोक मनाओ, और रोओ। मुझ-प्रभु की क्रोधाग्‍नि तुम से अभी दूर नहीं हुई है।’</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने मुझसे कहा, ‘उस दिन, राजा और उसके उच्‍च-अधिकारियों के हाथ-पैर ठण्‍डे पड़ जाएंगे। पुरोहित आश्‍चर्य में डूब जाएंगे। नबियों की बुद्धि काम नहीं करेगी।’</verse>
				<verse number="10">तब मैंने प्रभु से कहा, ‘स्‍वामी, यदि यहूदा प्रदेश की जनता और यरूशलेम के निवासियों की यह दशा होगी तो निस्‍सन्‍देह तूने उनको यह कह कर धोखा दिया है कि “मत डरो, तुम-सब सुख-शान्‍ति से रहोगे,” जब कि उनके सिर पर तलवार लटक रही है!’</verse>
				<verse number="11">उस दिन यहूदा प्रदेश की जनता और यरूशलेम के निवासियों से यह कहा जाएगा: ‘देखो, मरुस्‍थल के मुण्‍डे टीलों से मेरे नगर की ओर लू बह रही है। पर यह अनाज के पछोरने और ओसाने के लिए नहीं है।</verse>
				<verse number="12">यह प्रचण्‍ड लू मेरे उद्देश्‍य को पूरा करने के लिए है। अब मैं उनको दण्‍ड की आज्ञा दूंगा।’</verse>
				<verse number="13">देखो, वह गरजते मेघों की तरह आ रहा है। बवण्‍डर के समान उसके रथ दौड़ रहे हैं। उसके घोड़ों की चाल बाज से अधिक तेज है। हाय! हाय! हम तो नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="14">ओ यरूशलेम, अपने हृदय से दुष्‍कर्म की इच्‍छा निकाल दे, और हृदय को धो ले। तब ही तू बच सकती है। कब तक तेरे अन्‍त: करण में बुरे विचार घर किए रहेंगे?</verse>
				<verse number="15">दान क्षेत्र से, एफ्रइम के पहाड़ी क्षेत्र से युद्ध के बुरे समाचार सुनाई दे रहें हैं।</verse>
				<verse number="16">राष्‍ट्रों को यह चेतावनी दे दो, कि वह आ रहा है। यरूशलेम में यह खबर सुना दो: ‘दूर देश से आक्रमणकारी आ रहे हैं। वे यहूदा प्रदेश के नगरों को ललकार रहे हैं;</verse>
				<verse number="17">जैसे खेत के रखवाले खेत के चारों ओर चक्‍कर लगाते हैं वैसे ही वे यरूशलेम को घेर रहे हैं। क्‍योंकि उसने मुझसे विद्रोह किया था,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="18">‘तेरे ही आचरण, तेरे ही दुष्‍कर्मों के कारण यह विपत्ति तुझ पर आयी है। यह विनाश-फल कितना कटु है; और हृदय में सीधा उतर गया है।’</verse>
				<verse number="19">आह! मेरा मन! मेरा मन! मैं पीड़ा से तड़प रहा हूं। आह! मेरा हृदय! मेरे हृदय की धड़कन तेज हो गई है! मैं चुप नहीं रह सकता; क्‍योंकि मैं युद्ध के बिगुल की आवाज, युद्ध का कोलाहल सुन रहा हूं।</verse>
				<verse number="20">विनाश पर विनाश का समाचार आ रहा है; सारा प्रदेश लूट लिया गया है। अचानक मेरे निवास-स्‍थान के तम्‍बू उखाड़ लिये गए, क्षण-भर में मेरी कनातें नष्‍ट हो गयीं।</verse>
				<verse number="21">कब तक मैं युद्ध-पताका देखता रहूंगा? कब तक मैं युद्ध का बिगुल सुनता रहूंगा?</verse>
				<verse number="22">प्रभु ने कहा, ‘मेरे निज लोग मूर्ख हैं; वे मुझे नहीं जानते। वे नासमझ बच्‍चे हैं; उनमें बिल्‍कुल समझ नहीं है। वे दुष्‍कर्म करने में चतुर हैं, पर सत्‍कर्म कैसे करना चाहिए, यह वे नहीं जानते।’</verse>
				<verse number="23">मैंने पृथ्‍वी को देखा, वह उजाड़ और निर्जन पड़ी थी। मैंने आकाश की ओर दृष्‍टि की, वहां पूर्ण अन्‍धकार था।</verse>
				<verse number="24">तब मैंने पहाड़ों पर नजर डाली, तो देखा कि वे हिल रहे हैं। पहाड़ियां डोल रही हैं।</verse>
				<verse number="25">मैंने धरती को देखा, परन्‍तु वहां एक भी मनुष्‍य दिखाई नहीं दिया। आकाश के पक्षी भी अज्ञात स्‍थान को उड़ गए।</verse>
				<verse number="26">मैंने देखा कि जो पहले उपजाऊ देश था, वह अब मरुस्‍थल बन गया है। उसके आबाद नगर अब खण्‍डहर हो गए हैं। यह विनाश प्रभु के सामने हुआ, प्रभु की क्रोधाग्‍नि के कारण हुआ।</verse>
				<verse number="27">प्रभु यों कहता है, ‘सारा देश उजाड़ हो जाएगा; पर नहीं, मैं पूर्ण विनाश नहीं करूँगा।</verse>
				<verse number="28">पृथ्‍वी इस देश के लिए विलाप करेगी; आकाश शोक से अंधकारमय हो जाएगा। जो मैंने कहा है, जो मैंने निश्‍चित किया है उसको पूरा करूंगा मैं इस कार्य के लिए नहीं पछताऊंगा, और न ही अपने वचन से मुंह मोड़ूंगा।’</verse>
				<verse number="29">शत्रु-सेना के घुड़सवारों और धनुष-धारियों के शोर से नगरों के लोग प्राण बचाकर भागने लगे। वे झाड़ियों में छिप गए। वे चट्टानों पर चढ़ गए। सब नगर निर्जन और सुनसान पड़े हैं। अब उनमें मनुष्‍य नहीं रहते।</verse>
				<verse number="30">ओ उजाड़ नगरी! तू सजी-संवरी बैठी है, इसका क्‍या अर्थ है? तूने लाल वस्‍त्र पहिने हैं! तूने सोने के आभूषणों से स्‍वयं को सजाया है; आंखों में काजल डाला है। पर इस श्रृंगार से क्‍या लाभ? तेरे प्रेमी तुझसे घृणा करेंगे; वे तेरे प्राण के ग्राहक बन जाएंगे।</verse>
				<verse number="31">मैंने प्रसव-पीड़ा से कराहती हुई स्‍त्री की चीख सुनी। मुझे ऐसा लगा मानो यह कराह उस स्‍त्री की है, जो पहली बार बच्‍चे को जन्‍म दे रही है। यह चीख पुत्री सियोन की थी; वह हांफ रही थी, और हाथ फैलाए हुए कह रही थी, ‘मुझे बचाओ! मैं हत्‍यारों के हाथ में पड़ गई हूं; मैं बेहोश हो रही हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">प्रभु कहता है, ‘यरूशलेम की सड़कों पर इधर-उधर दौड़ कर देखो, और पता लगाओ! उसके चौराहों में खोजो और देखो, कि क्‍या यरूशलेम में ऐसा मनुष्‍य है जो न्‍याय से काम करता है, जो अपने आचरण में ईमानदार है? तब मैं यरूशलेम को क्षमा कर दूंगा।</verse>
				<verse number="2">यद्यपि यरूशलेम-निवासी मुझ-जीवन्‍त परमेश्‍वर की शपथ खाते हैं, पर उनकी शपथ झूठी होती है।’</verse>
				<verse number="3">‘हे प्रभु, क्‍या तू सच्‍चाई को नहीं देखता? देख, तूने उनको मारा, किन्‍तु उन्‍हें पीड़ा का अनुभव ही नहीं हुआ! तूने उनका संहार किया, फिर भी उन्‍होंने इससे पाठ नहीं सीखा! उन्‍होंने अपना हृदय चट्टान से अधिक कठोर बना लिया, उन्‍होंने पश्‍चात्ताप करने से इन्‍कार कर दिया।’</verse>
				<verse number="4">मैंने सोचा, ‘यरूशलेम के ये लोग गरीब हैं। उन्‍हें समझ नहीं है। वे न प्रभु का मार्ग जानते हैं, और न अपने परमेश्‍वर के न्‍याय-सिद्धान्‍त।</verse>
				<verse number="5">अत: मैं बड़े लोगों के पास जाऊंगा, और उनसे बात करूंगा। वे प्रभु का मार्ग जानते हैं। वे अपने परमेश्‍वर के न्‍याय-सिद्धान्‍तों से परिचित हैं।’ प्रभु ने कहा, ‘नहीं उन्‍होंने भी मेरे अधिकार के प्रतीक-चिह्‍न जूए को तोड़ दिया है, मेरे बन्‍धन को काट दिया है।</verse>
				<verse number="6">‘अत: जंगल से एक सिंह आएगा, और वह उनको मार डालेगा; मरुस्‍थल से एक भेड़िया आएगा और वह उनको चीर-फाड़ देगा। उनके नगरों के प्रवेश-द्वारों पर एक चीता घात लगाकर बैठा है। जो आदमी नगर के बाहर निकलेगा, वह उसको टुकड़े-टुकड़े कर देगा। यहूदा प्रदेश की जनता और यरूशलेम के निवासियों ने बहुत दुष्‍कर्म किए हैं, वे कई बार मुझ-परमेश्‍वर को त्‍याग चुके हैं।</verse>
				<verse number="7">‘ओ यरूशलेम! मैं तुझे कैसे क्षमा कर दूं? तेरे बच्‍चों ने मुझे छोड़ दिया है। वे झूठे देवी-देवताओं की शपथ खाते हैं। जब मैंने उनको भरपेट भोजन दिया तब वे व्‍यभिचार करने लगे; उन्‍होंने वेश्‍याओं के घरों में डेरा-डण्‍डा डाल दिया।</verse>
				<verse number="8">वे स्‍वस्‍थ, मोटे-ताजे घोड़ों की तरह हो गये, और अपने-अपने पड़ोसी की स्‍त्री पर हिनहिनाने लगे!</verse>
				<verse number="9">क्‍या मैं उनके इस व्‍यभिचार के लिए उनको दण्‍ड न दूंगा? क्‍या मैं ऐसी जाति से प्रतिशोध न लूं?’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने कहा, ‘ओ इस्राएल के बैरियो, ओ यहूदा के शत्रुओ, उसकी अंगूर की क्‍यारियों में से होकर जाओ, और अंगूर-उद्यान को नष्‍ट कर दो (पर पूर्णत: नष्‍ट मत करना); उसकी बेल-लताएं तोड़ डालो; क्‍योंकि यह उद्यान अब मेरा नहीं रहा।</verse>
				<verse number="11">इस्राएल के वंश ने, यहूदा के कुल ने मुझसे बड़ा विश्‍वासघात किया है,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="12">‘ओ यिर्मयाह, वे मुझ-प्रभु के विषय में झूठा प्रचार करते हैं। वे कहते हैं कि मैं कुछ नहीं करूँगा। उनका अनिष्‍ट नहीं होगा। न उन पर शत्रु का आक्रमण होगा, और न उनके देश में अकाल पड़ेगा।</verse>
				<verse number="13">ये नबी हवा मात्र हैं, उनमें मुझ-प्रभु की वाणी निवास नहीं करती। पर जैसा ये कहते हैं, वैसा ही उनके साथ घटेगा।’</verse>
				<verse number="14">अत: स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: ‘उन्‍होंने तुझे “हवा” कहा है, इसलिए देख, मैं तेरे मुंह में अपने शब्‍दों को अग्‍नि बना दूंगा, और यहूदा प्रदेश की जनता तथा यरूशलेम के निवासियों को सूखी लकड़ी! मेरे अग्‍निमय वचन उन्‍हें भस्‍म कर देंगे।’</verse>
				<verse number="15">प्रभु यों कहता है: ‘ओ इस्राएल के वंशजो, मैं दूर देश से एक कौम को बुला रहा हूं; वह तुझ पर आक्रमण करेगी। यह शक्‍तिशाली कौम है। यह प्राचीन कौम है। इस कौम की भाषा तुम नहीं जानते, और न तुम उनकी बातचीत को समझ सकते हो।</verse>
				<verse number="16">उनका तरकश खुली हुई कबर है। वे सब के सब शुरवीर योद्धा हैं।</verse>
				<verse number="17">वे तुम्‍हारी फसल और तुम्‍हारी खाने-पीने की वस्‍तुएं चटकर जाएंगे; वे तुम्‍हारे पुत्रों और पुत्रियों को निगल जाएंगे। वे तुम्‍हारी पशुशाला की भेड़-बकरियां और रेवड़ के गाय-बैल खा जाएंगे। वे तुम्‍हारे अंगूर-उद्यान के अंगूर, और अंजीर-कुंज के अंजीर साफ कर देंगे। जिन किलाबंद नगरों पर तुम्‍हें भरोसा है, उनको तलवार के बल पर खण्‍डहर बना देंगे।’</verse>
				<verse number="18">प्रभु का कथन है, ‘किन्‍तु उन दिनों में भी मैं तुम्‍हारा पूर्ण संहार नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="19">जब लोग तुझ से पूछेंगे, कि “हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने हमारे साथ ऐसा व्‍यवहार क्‍यों किया?” तब तुम उनसे यह कहना, “जैसे हम ने प्रभु परमेश्‍वर को त्‍याग कर अपने देश में विदेशी कौमों के देवी-देवताओं की सेवा की थी, वैसे ही हमें पराए देश में विदेशी लोगों की सेवा करनी पड़ेगी।”</verse>
				<verse number="20">‘याकूब के वंशजों को यह बताओ, यहूदा प्रदेश के लोगों से यह कहो:</verse>
				<verse number="21">ओ मूर्ख और नासमझ लोगो, यह सुनो। तुम्‍हारी आंखें हैं, पर तुम नहीं देखते। तुम्‍हारे कान हैं, पर तुम नहीं सुनते।</verse>
				<verse number="22">तुम कब तक मेरी भक्‍ति नहीं करोगे? तुम कब तक भक्‍ति भाव से मेरे सम्‍मुख घुटने नहीं टेकोगे? मैंने समुद्र की सीमा बांधने के लिए रेत डाली है। यह स्‍थायी मर्यादा है, जिसको वह कभी लांघ नहीं सकता। लहरें उठती हैं, पर वे उसको लांघ नहीं सकतीं। वे गरजती हैं, किन्‍तु वे उस पर प्रबल नहीं हो पातीं।</verse>
				<verse number="23">लेकिन इन लोगों का हृदय हठीला और विद्रोही है। वे मुझ-प्रभु की ओर पीठ फेर कर भटक गए हैं।</verse>
				<verse number="24">वे अपने हृदय में यह नहीं कहते हैं, “आओ, हम अपने प्रभु परमेश्‍वर की आराधना करें; क्‍योंकि प्रभु ही उचित समय पर पानी बरसाता है, वह हमें शिशिर ऋतु में वर्षा देता है; वसंत ऋतु में भी वर्षा करता है। हमारे लिए फसल का समय भी उसने निश्‍चित् कर दिया है।”</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु तुम्‍हारे दुष्‍कर्मों के कारण समय पर वर्षा नहीं होती; तुम्‍हारे पापों के कारण तुम्‍हारा कल्‍याण रुक गया है।</verse>
				<verse number="26">मेरे निज लोगों में दुर्जन पाए जाते हैं। वे चिड़ीमार शिकारी की तरह फंदा लगा कर बैठते हैं। वे जाल बिछाते हैं, और लोगों का शिकार करते हैं।</verse>
				<verse number="27">जैसे पिंजरा चिड़ियों से भरा रहता है वैसे ही उनका घर लूट से भरा है। वे अपने छल-कपट से धनवान बन गए हैं, और समाज में बड़े लोग कहलाते हैं।</verse>
				<verse number="28">वे मोटे हो गए हैं, उनके शरीर पर चर्बी चढ़ गई है। उनके लिए दुष्‍कर्म करने की कोई सीमा नहीं है वे निष्‍पक्ष होकर न्‍याय नहीं करते। वे अनाथों के न्‍याय की उपेक्षा कर अपना उल्‍लू सीधा करते हैं। वे गरीबों के हक की रक्षा नहीं करते।</verse>
				<verse number="29">तब क्‍या मैं उनके इन दुष्‍कर्मों के लिए उनको दण्‍ड न दूंगा? क्‍या मैं ऐसी पापी कौम से प्रतिशोध न लूं?’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="30">इस देश में ऐसी भंयकर बात हुई है कि इसको देखकर दांतों तले अंगुली दबानी पड़ती है:</verse>
				<verse number="31">नबी झूठी नबूवत करते हैं; पुरोहित उनकी हां में हां मिलाते हैं। मेरे निज लोगों को यह पसन्‍द भी है। परन्‍तु जब अन्‍त आएगा तब तुम क्‍या करोगे?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">ओ बिन्‍यामिन कुल के लोगो, यरूशलेम को छोड़कर सुरक्षित स्‍थानों में भाग जाओ। तकोआ नगर में चेतावनी का बिगुल बजाओ, बेत-हक्‍केरेम नगर में संकेत देने के लिए पताका फहराओ। क्‍योंकि उत्तर दिशा में संकट के बादल उमड़ रहे हैं; महाविनाश आ रहा है।</verse>
				<verse number="2">सुन्‍दर और सुकुमार कन्‍या, सियोन को मैं नष्‍ट कर दूंगा।</verse>
				<verse number="3">शत्रु रूपी चरवाहे अपनी भेड़ों के साथ, यरूशलेम पर हमला करेंगे; वे सियोन के चारों ओर अपने तम्‍बू गाड़ेंगे; वे अपने-अपने स्‍थान की घास चरा लेंगे।</verse>
				<verse number="4">वे परस्‍पर यह कहेंगे, ‘आओ, हम उस के विरुद्ध युद्ध की तैयारी करें, आओ, दोपहर को उस पर आक्रमण करें।’ शत्रु के सैनिक कह रहे हैं, ‘धिक्‍कार है हमें; अभी नगर का विनाश शेष है, किन्‍तु दिन बीतने लगा, संध्‍या की छायाएं लम्‍बी होने लगीं।</verse>
				<verse number="5">इसलिए तैयार रहो, कि हम रात को हमला करें, और सियोन के महलों को खण्‍डहर बना दें।’</verse>
				<verse number="6">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘यरूशलेम की घेराबन्‍दी करने के लिए पेड़-पौधों को काट डालो, और मोर्चा बनाओ। इस पापी नगर को दण्‍ड अवश्‍य मिलना चाहिए। इस नगर में अत्‍याचार, बस अत्‍याचार ही दिखाई देता है।</verse>
				<verse number="7">जैसे कुंए में ताजा पानी भरता रहता है, वैसे ही यह नगर नित्‍य नए दुष्‍कर्म करता है। हिंसा और विनाश की चीख-पुकार इस नगर में सदा सुनाई पड़ती है। बीमारी और घावों के दृश्‍य सदा मेरे सम्‍मुख उपस्‍थित रहते हैं।</verse>
				<verse number="8">ओ यरूशलेम, ताड़ना से ही सुधर जा; अन्‍यथा तू मेरे मन से उतर जाएगा, मैं तुझको उजाड़ दूंगा, तू निर्जन हो जाएगा।’</verse>
				<verse number="9">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘इस्राएली राष्‍ट्र के बचे हुए लोग ऐसे चुन-चुन कर मारे जाएंगे, जैसे अंगूर-बेल में अंगूर को ढूंढ़-ढूंढ़ कर तोड़ा जाता है! जैसे अंगूर-तोड़ने वाला अंगूर की लताओं में बार-बार अपना हाथ डालता है, वैसे ही तू, ओ यिर्मयाह, यरूशलेम में धार्मिक व्यक्‍ति को ढूंढ़।</verse>
				<verse number="10">मैं किसको चेतावनी दूं? किस से बोलूं कि लोग सुनें? देख, उनके कान बहरे हैं, वे सुन नहीं सकते। उनकी दृष्‍टि में मुझ-प्रभु का वचन मजाक बन गया है; वे उसको सुनना पसन्‍द नहीं करते हैं।</verse>
				<verse number="11">अत: मेरे क्रोध का प्‍याला भर गया है; अब मैं और सहन नहीं कर सकता। मैं यरूशलेम के गली-कूचों में बच्‍चों पर, जवानों के एकत्र होने के स्‍थानों पर अपने क्रोध को उण्‍डेल दूंगा। पति और पत्‍नी दोनों एक साथ मेरे क्रोध से भस्‍म हो जाएंगे; पकी आयु वाले और बूढ़े भी मेरे क्रोध की पकड़ में आ जाएंगे।</verse>
				<verse number="12">यरूशलेम निवासियों के मकानों, खेतों और स्‍त्रियों पर शत्रु-सेना का अधिकार हो जाएगा; क्‍योंकि मैं देश के निवासियों पर प्रहार करने के लिए अपना हाथ उठाऊंगा,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="13">‘बच्‍चों से बूढ़ों तक, गरीब से अमीर तक हर कोई अन्‍याय से कमाए गए धन का लोभी बन गया है। नबी से पुरोहित तक सब मनुष्‍य झूठ का सौदा करते हैं।</verse>
				<verse number="14">मेरे निज लोगों के घावों पर झूठ का मलहम लगाते हैं; वे उनसे कहते हैं, “तुम्‍हारा कल्‍याण होगा,” जबकि कल्‍याण होगा ही नहीं।</verse>
				<verse number="15">जब वे घृणित कार्य करते हैं, तब क्‍या वे लज्‍जित होते हैं? नहीं, उनकी आंखों में शर्म-लज्‍जा का पानी मर गया है। दुष्‍कर्म करते समय पश्‍चात्ताप की भावना उनमें उभरती ही नहीं। इसलिए विनाश होनेवालों के साथ वे भी नष्‍ट होंगे। जब मैं यरूशलेम के निवासियों को दण्‍ड दूंगा, तब नबी और पुरोहित भी ठोकर खाकर गिर जाएंगे।’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="16">प्रभु यों कहता है, ‘मार्ग के किनारे खड़े हो, और स्‍वयं देखो। प्राचीन पथों का पता लगाओ। लोगों से पूछो कि सन्‍मार्ग कहां है। तब उस पर चलो, तभी तुम्‍हारी आत्‍मा को चैन मिलेगा। लेकिन यरूशलेम निवासी कहते हैं, “हम सन्‍मार्ग पर नहीं चलेंगे।”</verse>
				<verse number="17">मैंने उन पर प्रहरी नियुक्‍त किए कि वे चेतावनी के लिए बिगुल बजाएं। परन्‍तु यरूशलेम-निवासी कहते हैं, “हम चेतावनी पर ध्‍यान नहीं देंगे!”</verse>
				<verse number="18">अत: ओ राष्‍ट्रो, सुनो। ओ विश्‍व की जातियो, देखो कि उन पर क्‍या गुजरेगा।</verse>
				<verse number="19">ओ पृथ्‍वी, सुन! मैं इस इस्राएली जाति पर इसके दुष्‍कर्मों का फल, अनिष्‍ट का बवण्‍डर ला रहा हूं; क्‍योंकि इन लोगों ने मेरे वचनों पर ध्‍यान नहीं दिया, मेरे नियमों का तिरस्‍कार कर दिया।</verse>
				<verse number="20">ओ यरूशलेम के निवासियो, शबा देश से लाया गया लोबान, दूर देश से लाए गए सुगन्‍धित द्रव्‍य मेरे किस काम के? इन्‍हें मुझे मत चढ़ाओ। मुझे तुम्‍हारी अग्‍नि-बलि स्‍वीकार नहीं है। मैं तुम्‍हारी पशु-बलि पसन्‍द नहीं करता हूं।’</verse>
				<verse number="21">इसलिए प्रभु यों कहता है: ‘देखो, मैं इस जाति के मार्ग में रोड़े अटकाऊंगा, जिस से ठोकर खाकर यह मुंह के बल गिरेगी। पिता और पुत्र, पड़ोसी और मित्र सब के सब एक साथ नष्‍ट हो जाएंगे।’</verse>
				<verse number="22">प्रभु यों कहता है: ‘देखो, उत्तर देश से एक कौम आ रही है। पृथ्‍वी के सीमांत से एक महाशक्‍तिशाली राष्‍ट्र की सेना इस देश पर चढ़ाई करने के लिए आ रही है।</verse>
				<verse number="23">उसके सैनिक धनुष और भाले से सुसज्‍जित हैं; वे निर्दयी हैं, और उन में लेशमात्र भी दया नहीं है। जब वे चिल्‍लाते हैं, तब मानो समुद्र गरजता है। वे घोड़ों पर सवार हैं। ओ यरूशलेम के निवासियो! वे वीर योद्धा की तरह तुम पर आक्रमण करने के लिए पंिक्‍तबद्ध आ रहे हैं।’</verse>
				<verse number="24">उनके विषय में खबर सुनकर हमारे हाथ-पैर सुन्न पड़ गए। जैसे प्रसव-पीड़ित स्‍त्री दर्द से चीखती है, वैसे ही हम आतंक और डर से चीख रहे हैं।</verse>
				<verse number="25">खेतों की ओर मत जाओ, और न सड़कों पर घूमो; क्‍योंकि शत्रु के सैनिक हाथ में तलवार लिए घूम रहे हैं। हर जगह आतंक छाया हुआ है।</verse>
				<verse number="26">ओ मेरे नगर के निवासियो! पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए टाट के वस्‍त्र पहनो और राख में लोटो! जैसे इकलौती संतान के निधन पर हृदय को चीरनेवाला विलाप होता है, वैसा ही शोर मचाओ! क्‍योंकि अचानक ही महाविनाशक हम पर टूट पड़नेवाला है।</verse>
				<verse number="27">‘ओ यिर्मयाह, मैंने अपने निज लोगों का आचरण परखने और उसको जानने के लिए तुझे परीक्षक नियुक्‍त किया है, तुझे पारखी बनाया है।</verse>
				<verse number="28">वे सब के सब हठी और मेरे प्रति विद्रोही हो गए हैं; यहां-वहां मेरी निन्‍दा करते-फिरते हैं। वे वास्‍तव में ठोस पीतल और सख्‍त लोहा बन गए हैं। वे सब भ्रष्‍टाचार करते हैं।</verse>
				<verse number="29">धौंकनी जोरों से फूं-फूं करती है; सीसा आग में पिघल जाता है। पर यह शोधन-क्रिया व्‍यर्थ है; क्‍योंकि खोटापन निकाला नहीं जा सकता। इसी प्रकार समाज से बुरे लोग हटाए नहीं जा सकते।</verse>
				<verse number="30">वे खोटी चांदी कहलाते हैं, क्‍योंकि प्रभु ने उनको त्‍याग दिया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">यह सन्‍देश यिर्मयाह को प्रभु की ओर से मिला:</verse>
				<verse number="2">‘मेरे भवन के प्रवेश-द्वार पर खड़ा हो, और वहां मेरा यह वचन घोषित कर: ओ यहूदा प्रदेश के निवासियो, प्रभु के भवन में प्रवेश करनेवालो, प्रभु के आराधको! प्रभु का वचन सुनो।</verse>
				<verse number="3">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर यों कहता है: अपना आचरण सुधारो, अपना व्‍यवहार ठीक करो। तब मैं तुम्‍हें इस प्रदेश में निवास करने दूंगा।</verse>
				<verse number="4">इन झूठे शब्‍दों के भरोसे में मत रहना, जो तुम बार-बार दुहराते हो: “यह प्रभु का भवन है। यह प्रभु का भवन है। यह प्रभु का भवन है।”</verse>
				<verse number="5">‘यदि तुम सचमुच अपना आचरण सुधारोगे, अपना व्‍यवहार ठीक करोगे, एक-दूसरे के साथ न्‍यायपूर्ण व्‍यवहार करोगे;</verse>
				<verse number="6">यदि तुम विदेशियों, अनाथों और विधवाओं पर अत्‍याचार नहीं करोगे, इस स्‍थान पर निर्दोष मनुष्‍य की हत्‍या नहीं करोगे; यदि तुम अन्‍य देवताओं का अनुसरण नहीं करोगे जिससे तुम्‍हारा अनिष्‍ट होता है;</verse>
				<verse number="7">तो मैं तुम्‍हें इस स्‍थान में, इस देश में रहने दूंगा, जो मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों को सदा-सर्वदा के लिए प्रदान किया था।</verse>
				<verse number="8">‘देखो, तुम झूठे शब्‍दों का भरोसा करते हो। उनसे तुम्‍हें कुछ लाभ नहीं होगा।</verse>
				<verse number="9">तुम चोरी करते हो, हत्‍या करते हो, व्‍यभिचार करते हो, झूठी शपथ खाते हो, बअल देवता की मूर्ति के सामने लोबान जलाते हो; अनजान देवताओं का अनुसरण करते हो।</verse>
				<verse number="10">इन पाप-कर्मों को करने के पश्‍चात् तुम मेरे भवन में आते, जो भवन मेरे नाम से प्रसिद्ध है, और मेरे सम्‍मुख खड़े हो कर कहते हो, “हम सुरक्षित हैं”; क्‍या इसलिए कि ये घृणित काम करते रहो?</verse>
				<verse number="11">मेरे नाम से प्रसिद्ध यह भवन तुम्‍हारी दृष्‍टि में डाकुओं का अड्डा बन गया है। देखो, मैंने स्‍वयं यह सब देखा है,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="12">‘जाओ, अब मेरे उस निवास-स्‍थान को जाओ, जो शीलोह नगर में था, जहां सर्वप्रथम मैंने अपना नाम प्रतिष्‍ठित किया था। अब उस को देखो। मैंने अपने निज लोग इस्राएलियों के दुष्‍कर्मों के कारण उसको तहस-नहस कर दिया है।</verse>
				<verse number="13">अब तुम मुझ-प्रभु की वाणी सुनो: तुम ने भी ये दुष्‍कर्म किए। मैंने बार-बार तुम्‍हें चेतावनी दी; पर तुमने मेरी बात नहीं सुनी; और जब मैंने तुम्‍हें पश्‍चात्ताप के लिए बुलाया तब तुमने मुझे उत्तर भी नहीं दिया।</verse>
				<verse number="14">इसलिए, सुनो: जो भवन मेरे नाम से प्रसिद्ध है, और जिस पर तुम भरोसा करते हो, और जो मैंने तुम्‍हें और तुम्‍हारे पूर्वजों को दिया था, उसको मैं शीलोह के समान तहस-नहस कर दूंगा।</verse>
				<verse number="15">जैसे मैंने तुम्‍हारे सब जाति-भाई-बंधुओं, एफ्रइम के वंशजों को अपने सामने से हटा दिया था, वैसे ही मैं तुम्‍हें अपने सम्‍मुख से निकाल दूंगा।</verse>
				<verse number="16">‘और तू, यिर्मयाह, इन लोगों के लिए प्रार्थना मत कर। तू इनके लिए क्षमा की प्रार्थना मत कर; मेरी दुहाई मत दे, और न इनके लिए मुझसे निवेदन कर; क्‍योंकि मैं इनके सम्‍बन्‍ध में तेरी प्रार्थना नहीं सुनूंगा।</verse>
				<verse number="17">क्‍या तू स्‍वयं नहीं देखता है कि ये यहूदा प्रदेश के नगरों में, यरूशलेम की सड़कों में क्‍या करते हैं?</verse>
				<verse number="18">“आकाश की रानी” को वे देवी मानते हैं। उसको रोटी चढ़ाने के लिए पुत्र-पुत्रियां लकड़ी बीनते हैं, पिता चूल्‍हे में आग सुलगाता है, और मां आटा गूंधती है। वे दूसरे देवताओं को पेय-बलि चढ़ाते हैं। क्‍या इससे मेरा क्रोध नहीं भड़केगा?</verse>
				<verse number="19">मैं कहता हूं, क्‍या वे अपने इस घिनौने काम से केवल मेरा क्रोध भड़काते हैं? नहीं, वे क्रोध भड़कने पर स्‍वयं अपना अहित करते हैं।</verse>
				<verse number="20">इसलिए मैं-प्रभु स्‍वामी कहता हूं: इस स्‍थान पर, मनुष्‍य और पशु पर, मैदान के वृक्षों और भूमि की उपज पर मैं अपनी क्रोधाग्‍नि उण्‍डेलूंगा। वह सदा जलती रहेगी, और कभी न बुझेगी।’</verse>
				<verse number="21">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर यों कहता है: ‘ओ इस्राएलियो, चाहे तुम पशु-बलि के साथ अग्‍नि-बलि चढ़ाओ और चाहे मुझे चढ़ाई गयी अग्‍नि-बलि का मांस भी स्‍वयं खाओ, मेरी दृष्‍टि में इनका महत्‍व नहीं है।</verse>
				<verse number="22">जब मैं तुम्‍हारे पूर्वजों को मिस्र देश की गुलामी से निकाल कर इस देश में लाया था, तब मैंने उन्‍हें अग्‍नि-बलि तथा पशु-बलि चढ़ाने का आदेश नहीं दिया था।</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु मैंने उनको यह आज्ञा दी थी: “मेरी वाणी को सुनोगे तो मैं तुम्‍हारा परमेश्‍वर होऊंगा, और तुम मेरे निज लोग होगे। जिस मार्ग पर चलने का मैंने तुम्‍हें आदेश दिया है, उस पर चलते रहोगे तो तुम्‍हारा कल्‍याण होगा।”</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु उन्‍होंने मेरी आज्ञा का पालन नहीं किया, और न ही उस पर कान दिया। वे मनचाहे मार्ग पर चलते रहे, अपने हठीले हृदय के अनुरूप दुराचरण करते रहे। उनके कदम मेरी ओर आगे नहीं बढ़े, बल्‍कि पीछे हट गए।</verse>
				<verse number="25">जिस दिन से तुम्‍हारे पूर्वज मिस्र देश से बाहर निकले, उस दिन से आज तक, मैं अपने सेवक नबियों को निरंतर, दिन-प्रतिदिन, उन के पास भेजता रहा।</verse>
				<verse number="26">फिर भी उन्‍होंने मेरी आज्ञा का पालन नहीं किया, और न ही उस पर कान दिया। उन्‍होंने अपना हृदय पत्‍थर-सा कठोर बना लिया, और अपने पूर्वजों से बढ़कर दुष्‍कर्म किए।</verse>
				<verse number="27">‘यिर्मयाह, तू ये बातें उन से कहेगा; किन्‍तु वे नहीं सुनेंगे। तू पश्‍चात्ताप के लिए उन्‍हें बुलाएगा; परन्‍तु वे तुझे उत्तर नहीं देंगे।</verse>
				<verse number="28">तू उन से कहेगा, “ओ इस्राएलियो, तुम ऐसी कौम हो जिसने अपने प्रभु परमेश्‍वर के आदेश का पालन नहीं किया, जिसने दण्‍ड पाने पर भी स्‍वयं को नहीं सुधारा। निस्‍सन्‍देह सच्‍चाई मर गई, तुम्‍हारे ओंठों से सत्‍य दूर हो गया!</verse>
				<verse number="29">‘ “ओ इस्राएली कौम, अपने सिर के केश मुँड़ा, और उनको फेंक दे। मुण्‍डे पहाड़ी शिखरों पर जा, और शोक- गीत गा। क्‍योंकि प्रभु इस पीढ़ी से नाराज है, उसने इसको पूर्णत: त्‍याग दिया है!” ’</verse>
				<verse number="30">प्रभु कहता है, ‘यहूदा प्रदेश के निवासियों ने मेरी दृष्‍टि में दुष्‍कर्म किए हैं। जो भवन मेरे नाम से प्रसिद्ध है, उसको अशुद्ध करने के लिए उन्‍होंने उसमें घृणित मूर्तियां प्रतिष्‍ठित की हैं।</verse>
				<verse number="31">अपने पुत्र-पुत्रियों को बलि चढ़ाने के लिए उन्‍होंने बेन-हिन्नोम की घाटी में तोपेत नामक वेदी बनायी है। वहां वे आग में अपने पुत्रों और पुत्रियों की आहुति देते हैं। इस बलि का मैंने कभी आदेश नहीं दिया था, और न कभी यह घृणित बात मेरे मन में आयी थी।</verse>
				<verse number="32">अत: मैं-प्रभु यह कहता हूं: सुनो, वे दिन आ रहे हैं, जब यह स्‍थान न तोपेत कहलाएगा, और न बेन-हिन्नोम की घाटी ही। वरन् यह स्‍थान “महावध की घाटी” कहलाएगा। मुरदों को गाड़ने के लिए स्‍थान नहीं बचेगा, इसलिए लोग तोपेत में भी मुरदों को गाड़ेंगे।</verse>
				<verse number="33">इस कौम के शव आकाश के पक्षियों के लिए भोजन और भूमि के वन-पशुओं का आहार होंगे। उन पक्षियों और पशुओं को भगानेवाला भी कोई न होगा।</verse>
				<verse number="34">मैं यहूदा प्रदेश के नगरों में तथा यरूशलेम की सड़कों पर आनन्‍द-उल्‍लास का स्‍वर, हर्ष-ध्‍वनि तथा वर-वधुओं के हास-परिहास की आवाज को बन्‍द कर दूंगा। चारों ओर मौत का सन्नाटा होगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">प्रभु कहता है, ‘उन दिनों में शत्रु-सेना के सैनिक यहूदा प्रदेश के मृत राजाओं, उच्‍चाधिकारियों, पुरोहितों, नबियों तथा यरूशलेम के मृत नागरिकों की कबर खोदेंगे, और उनकी हड्डियां कबरों से बाहर निकालेंगे।</verse>
				<verse number="2">उनकी हड्डियां सूर्य, चन्‍द्रमा और आकाश के तारागणों के सामने बिखरा दी जाएंगी; क्‍योंकि इनसे ही वे प्‍यार करते थे। इन की ही उन्‍होंने सेवा की थी, और इनका ही अनुसरण किया था। वे इन से ही शकुन विचारते थे, और इनकी ही पूजा करते थे। उनके इन्‍हीं दुष्‍कर्मों के कारण उनकी हड्डियां एकत्र नहीं की जाएंगी, और न वे पुन: गाड़ी जाएंगी। कूड़े के ढेर की तरह उनकी हड्डियों का ढेर जमीन पर पड़ा रहेगा।</verse>
				<verse number="3">इस दुष्‍ट पीढ़ी के बचे हुए लोग जीवन की नहीं, मृत्‍यु की कामना करेंगे। जिन देशों में मैं उनको खदेड़ दूंगा, वहां वे जीवित रहना नहीं चाहेंगे,’ स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="4">‘ओ यिर्मयाह, तू उन से यह कहना, प्रभु यों कहता है; जब आदमी गिरता है, तब क्‍या वह फिर नहीं उठता? जब कोई मनुष्‍य मार्ग से भटक जाता है, तब क्‍या वह लौटता नहीं है?</verse>
				<verse number="5">तो फिर यह इस्राएली कौम जो अपने मार्ग से भटक गई है, क्‍या सदा भटकती ही रहेगी? वे अपनी भूलों को गले लगाए हुए हैं, और पश्‍चात्ताप करने से इन्‍कार करते हैं।</verse>
				<verse number="6">मैं ध्‍यान से उनकी बातें सुनता हूं, किन्‍तु वे उचित बात बोलते ही नहीं! एक भी आदमी अपने दुष्‍कर्म के लिए पश्‍चात्ताप नहीं करता; बल्‍कि वह कहता है, “मैंने किया ही क्‍या है?” जैसे घोड़ा युद्ध के मैदान में बिना समझे-बूझे अपनी नाक की सीध में दौड़ता है, वैसे ही यह जाति मनमाना आचरण कर रही है।</verse>
				<verse number="7">आकाश का लकलक पक्षी भी अपने नियत समय को जानता है; पण्‍डुकी, सूपाबेनी और सारस भी अपने लौटने का समय जानते हैं। किन्‍तु शोक! मेरे निज लोग अपने प्रभु के न्‍याय-सिद्धान्‍तों को नहीं जानते।</verse>
				<verse number="8">‘तुम यह कैसे कह सकते हो कि तुम बुद्धिमान हो, और मेरी व्‍यवस्‍था तुम्‍हारे साथ है? किन्‍तु देखो, शास्‍त्रियों ने उसका क्‍या किया? अपनी झूठी कलम से उसको भी झूठ बना दिया।</verse>
				<verse number="9">बुद्धिमान लोग अपमानित होंगे; वे विस्‍मित होंगे, और अपने ही जाल में फंस जाएंगे। उन्‍होंने भी प्रभु के वचन को अस्‍वीकार कर दिया, तो क्‍या उनमें बुद्धि रहेगी?</verse>
				<verse number="10">अत: मैं उनकी स्‍त्रियां और उनके खेत विजेता शत्रुओं के हाथ में सौंप दूंगा। क्‍योंकि छोटे से बड़े तक, हर कोई मनुष्‍य अन्‍याय से कमाए गए धन का लोभी बन गया है। नबी से पुरोहित तक सब मनुष्‍य झूठ का सौदा करते हैं।</verse>
				<verse number="11">वे मेरे निज लोगों के घावों पर झूठ का मलहम लगाते हैं। वे उनसे कहते हैं, “तुम्‍हारा कल्‍याण होगा,” जबकि कल्‍याण होगा ही नहीं।</verse>
				<verse number="12">जब वे घृणित कार्य करते हैं, तब क्‍या वे लज्‍जित होते हैं? नहीं, उनकी आंखों में शर्म-लज्‍जा का पानी मर गया है। दुष्‍कर्म करते समय पश्‍चात्ताप की भावना उनमें उभरती ही नहीं। इसलिए विनाश होनेवालों में वे भी नष्‍ट होंगे। जब मैं यरूशलेम के निवासियों को दण्‍ड दूंगा, तब नबी और पुरोहित भी ठोकर खाकर गिर जाएंगे।’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="13">‘जब मैं उन “बुद्धिमानों” से फसल एकत्र करूंगा, तब अंगूर-बेल में न अंगूर होंगे, और न अंजीर वृक्ष में अंजीर। पत्तियां भी सूख जाएंगी। जो मैंने उनको दिया है, वह भी उनके हाथ से निकल जाएगा।’</verse>
				<verse number="14">लोग आपस में बोलते हैं: ‘हम हाथ पर हाथ रखे हुए क्‍यों बैठे रहें? आओ, एकत्र हों, और किलाबंद नगरों में शरण लें, और वहां दम तोड़ें। हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने हमें मार डालने का दृढ़ निश्‍चय कर रखा है। उसने हमें विष का प्‍याला पीने को दिया है; क्‍योंकि हमने उस के प्रति पाप किया है।</verse>
				<verse number="15">हम कल्‍याण की बाट जोहते रहे, पर वह नहीं आया। हम स्‍वस्‍थ होने की प्रतीक्षा कर ररहे थे, पर देखो, हम पर आतंक छा गया।</verse>
				<verse number="16">शत्रु के घोड़ों की हिनहिनाहट दान क्षेत्र से सुनाई दे रही है; उनके शक्‍तिशाली अश्वों के फुर्राने से सारा देश कांप उठा है। शत्रु आ रहे हैं; वे भूमि की फसल को, और जो कुछ देश में है, उस सब को नगरों को, और नागरिकों को पूर्णत: नष्‍ट कर रहे हैं।’</verse>
				<verse number="17">और देखो, प्रभु कहता है, ‘मैं तुम्‍हारे बीच में नाग और सर्प भेजूंगा, जिन पर मंत्र न चलेगा; वे तुमको डस लेंगे।’</verse>
				<verse number="18">मेरा दु:ख असहनीय है। शोक में मेरा हृदय डूब रहा है।</verse>
				<verse number="19">मेरे नगर के निवासियों की, यरूशलेम के नागरिकों की करुण चीख- पुकार सुनाई दे रही है। सारे देश में एक छोर से दूसरे छोर तक, लोग कह रहे हैं, ‘क्‍या सियोन में प्रभु नहीं है? क्‍या सियोन का राजा सियोन को त्‍याग चुका है?’ प्रभु ने कहा, ‘इन लोगों ने अपनी मूर्ति-पूजा से, विदेशियों की निस्‍सार मूर्तियों की प्रतिष्‍ठा से मेरी क्रोधाग्‍नि क्‍यों भड़कायी?’</verse>
				<verse number="20">लोग कहते हैं, ‘फसल कट चुकी, फल पकने की ऋतु समाप्‍त हो गई फिर भी हमारा उद्धार नहीं हुआ!’</verse>
				<verse number="21">मेरे लोगों के दु:ख के कारण मेरा हृदय भी दु:खी है; मैं शोक मनाता हूं, मैं आश्‍चर्य में डूबा हुआ हूं।</verse>
				<verse number="22">क्‍या गिलआद प्रदेश की बलसान औषधि समाप्‍त हो गई? क्‍या वहां अब वैद्य भी नहीं रहे? तब मेरे लोगों के घाव क्‍यों नहीं भर रहे हैं?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">काश, मेरा मस्‍तिष्‍क सागर होता, मेरी आंखें आँसुओं की झील होती, तो मैं अपने लोगों के महासंहार के कारण दिन-रात फूट-फूट कर रोता।</verse>
				<verse number="2">काश, निर्जन प्रदेश में मुझे टिकने के लिए सराय मिल जाती, तो मैं अपने लोगों को छोड़कर चला जाता; क्‍योंकि वे सब के सब व्‍यभिचारी हैं; और वे विश्‍वासघातियों का संघ बन गए हैं।</verse>
				<verse number="3">वे झूठ का शब्‍द फेंकने के लिए धनुष के सदृश अपनी जीभ को, प्रत्‍यंचा पर चढ़ाते हैं; सच्‍चाई नहीं, वरन् असत्‍य की फसल सारे देश में खूब पैदा हो रही है! वे दुष्‍कर्म पर दुष्‍कर्म करते जाते हैं। उनके विषय में स्‍वयं प्रभु कहता है: ‘वे मेरी उपस्‍थिति का अनुभव नहीं करते हैं।’</verse>
				<verse number="4">प्रत्‍येक मनुष्‍य अपने पड़ोसी से सावधान रहे, और न अपने भाई पर भरोसा करे। क्‍योंकि भाई, भाई को धोखा देता है, पड़ोसी, पड़ोसी की निन्‍दा करता है।</verse>
				<verse number="5">हर आदमी अपने पड़ोसी को ठगता है, उन्‍होंने सच न बोलने की कसम खा रखी है, वे सदा झूठ बोलते हैं, वे दुष्‍कर्म करते हैं, और पश्‍चात्ताप से मुंह फेर लेते हैं।</verse>
				<verse number="6">वे अत्‍याचार पर अत्‍याचार, बार-बार छल-कपट करते हैं; उनके विषय में स्‍वयं प्रभु कहता है: ‘वे मेरी उपस्‍थिति का अनुभव करना नहीं चाहते।’</verse>
				<verse number="7">अत: स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘मैं उनको आग में शुद्ध करूँगा, और उनको परखूंगा। इसके अतिरिक्‍त मैं उनके साथ और क्‍या कर सकता हूं; क्‍योंकि वे मेरे निज लोग हैं?</verse>
				<verse number="8">उनकी जीभ मानो विष-बुझा तीर है; वह निरंतर छल-कपट की बातें उगलती रहती है। ये लोग मुंह से तो अपने पड़ोसी से प्रेम की बातें करते हैं; पर हृदय में उस पर घात लगाने की योजना बनाते हैं।</verse>
				<verse number="9">क्‍या मुझे उनके इन दुष्‍कर्मों के लिए उन्‍हें दण्‍ड नहीं देना चाहिए? क्‍या मैं ऐसी जाति से प्रतिशोध न लूं?’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="10">मैं पर्वतों के लिए रोऊंगा, शोक मनाऊंगा; निर्जन प्रदेश के चरागाह के लिए विलाप करूंगा; क्‍योंकि वे उजाड़ हो गए हैं, राहगीर उधर से अब नहीं गुजरते। पशुओं का रंभाना भी नहीं सुनाई देता। आकाश के पक्षी उनको छोड़ चले गए हैं; जंगली पशु भी भाग गए हैं।</verse>
				<verse number="11">प्रभु कहता है, ‘मैं यरूशलेम को खण्‍डहरों का ढेर और गीदड़ों की मांद बना दूंगा। मैं यहूदा प्रदेश के नगरों को उजाड़ दूंगा, वे निर्जन हो जाएंगे।’</verse>
				<verse number="12">कौन मनुष्‍य इतना बुद्धिमान है कि वह इन घटनाओं का भेद समझ सके? किस मनुष्‍य को स्‍वयं प्रभु ने इनका अर्थ समझाया है, कि वह सब मनुष्‍यों पर उसको घोषित करे? देश क्‍यों खण्‍डहर बन गया? वह निर्जन प्रदेश के समान उजाड़ क्‍यों पड़ा है? राहगीर वहां से क्‍यों नहीं गुजरते?</verse>
				<verse number="13">प्रभु कहता है: ‘जो व्‍यवस्‍था मैंने उनके सम्‍मुख प्रतिष्‍ठित की थी, उसको उन्‍होंने त्‍याग दिया। उन्‍होंने मेरे वचनों को नहीं सुना, और न मेरी आज्ञाओं के अनुसार आचरण किया।</verse>
				<verse number="14">वे हठपूर्वक अपने हृदय के अनुरूप बुरे मार्ग पर चलते रहे। वे बअल देवताओं का अनुसरण करते रहे, जैसा उनके पूर्वजों ने उन्‍हें सिखाया था।’</verse>
				<verse number="15">अत: इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘ओ यिर्मयाह, सुन! इस कारण मैं इन लोगों को कड़ुवा साग-पात खिलाऊंगा, और पीने को विष-मिला पानी दूंगा।</verse>
				<verse number="16">मैं इनको विश्‍व की समस्‍त जातियों में बिखेर दूंगा, जिन को न ये जानते हैं, और न इनके पूर्वज ही जानते थे। मैं इनके पीछे अपनी तलवार लगा दूंगा; और जब तक वह उनको मौत के घाट न उतार देगी, तब तक वह उनके पीछे लगी रहेगी।’</verse>
				<verse number="17">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘जाओ, विलाप करनेवाली औरतों को बुलाओ; छाती पीट-पीटकर मातम मनानेवाली स्‍त्रियों को लाओ।</verse>
				<verse number="18">वे शीघ्र आएं, और हमारे लिए रोएं, कि हमारी आंखों से भी आंसुओं की नदी बहने लगे, हमारी पलकें आंसुओं के सागर में डूब जाएं।</verse>
				<verse number="19">सियोन से यह शोक गीत सुनाई दे रहा है: “हम बरबाद हो गए! हम अपमान से भूमि में गड़ गए। हमें अपने देश को छोड़ना पड़ा। शत्रुओं ने हमारे निवास-स्‍थान ध्‍वस्‍त कर दिए।” ’</verse>
				<verse number="20">ओ मातम मनानेवाली स्‍त्रियो, प्रभु का यह आदेश सुनो; स्‍वयं प्रभु के मुंह से निकला हुआ वचन ध्‍यान से सुनो। तुम अपनी पुत्रियों को शोक-गीत, और अपनी पड़ोसिन को विलाप-गीत सिखाना;</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि मृत्‍यु हमारी खिड़कियों तक पहुंच चुकी है, वह हमारे महलों में घुस आयी है। वह गली-कूचों में बच्‍चों का वध कर रही है, और चौराहों पर जवानों का।</verse>
				<verse number="22">प्रभु यों कहता है, ‘ओ यिर्मयाह, यह कह: युद्ध में मरनेवालों की लाशें ऐसी पड़ी रहेंगी जैसे खेत में खाद का ढेर लगा रहता है, जैसे फसल काटनेवाले के पीछे पूले पड़े रहते हैं! उन लाशों को उठानेवाला नहीं मिलेगा।’</verse>
				<verse number="23">प्रभु यों कहता है, ‘बुद्धिमान मनुष्‍य अपनी बुद्धि पर गर्व न करे, और न बलवान अपने बल पर। धनवान मनुष्‍य अपने धन का घमण्‍ड न करे।</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु यदि कोई मनुष्‍य किसी बात पर घमण्‍ड करना चाहता है तो उसे इस बात पर घमण्‍ड करना चाहिए कि वह मुझे जानता है, उसको मेरे विषय मे यह समझ है कि मैं पृथ्‍वी पर दया, न्‍याय और धर्म की स्‍थापना करनेवाला प्रभु हूं; और मैं इन्‍हीं बातों से प्रसन्न होता हूं,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="25">प्रभु यों कहता है, ‘देखो, वे दिन आ रहे हैं जब मैं उन कौमों को दण्‍ड दूंगा, जिनका शारीरिक खतना तो हुआ है पर हृदय से खतना-रहित हैं।</verse>
				<verse number="26">वे ये कौमें हैं: मिस्री, यहूदी, एदोमी, अम्‍मोनी, मोआबी और मरुस्‍थल में रहनेवाली अरबी कौम, जो अपने गालों के बालों को मूंड़ती है। ये सब खतना-रहित हैं, और इस्राएल के वंशज भी हृदय से खतना-रहित हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">ओ इस्राएल के वंशजों, प्रभु का वचन सुनो, जो वह तुमसे कह रहा है।</verse>
				<verse number="2">प्रभु यों कहता है: ‘अन्‍य जातियों का आचरण मत सीखो, और न आकाश के चिह्‍नों से आतंकित हो, जैसा अन्‍य जातियां उनसे आतंकित होती हैं।</verse>
				<verse number="3">उन राष्‍ट्रों की ये धर्म-रीतियां निस्‍सार हैं: जंगल का एक वृक्ष काटा जाता है, और बढ़ई बसूले से उसको काटता-छांटता है, और उसकी मूर्ति बनाता है।</verse>
				<verse number="4">लोग सोना-चांदी के आभूषण से उसको सजाते हैं; हथौड़े से कीलें ठोक-ठोक कर उसको जोड़ते हैं कि वह हिल-डुल न सके!</verse>
				<verse number="5">उनकी ये मूर्तियां ककड़ी के खेत में खड़े फूस के पुतले के समान हैं; वे न बोल सकती हैं, और न चल ही सकती हैं। अत: उनको लाद कर ले जाते हैं। उनसे मत डरो, वे न तो तुम्‍हारा अनिष्‍ट कर सकती हैं, और न उनमें भलाई करने का सामर्थ्य ही है।’</verse>
				<verse number="6">हे प्रभु, तेरे समान कोई दूसरा ईश्‍वर नहीं है। तू महान है, और तेरा नाम सर्वशक्‍तिमान है।</verse>
				<verse number="7">विश्‍व की सब जातियों के महाराजाधिराज! तेरी भक्‍ति कौन नहीं करेगा? तेरी आराधना करना हमारा धर्म है। अन्‍य जातियों के सब बुद्धिमान लोगों में, उनके सब राजाओं में तेरे समान कोई दूसरा नहीं है।</verse>
				<verse number="8">मूर्तियों की आशा करनेवाले मूर्ख और अज्ञानी हैं; मूर्तियाँ क्‍या शिक्षा दे सकती हैं? उनकी शिक्षा लकड़ी के समान बेजान है।</verse>
				<verse number="9">मूर्तियों के आभूषण के लिए तर्शीश देश से चांदी की पत्तियां और उफाज देश से सोना लाया जाता है। मूर्तियां कारीगर के हाथों का काम है, सुनार के हाथों की कारीगरी है। मूर्तियों के वस्‍त्र नीले और बैंगनी रंग के हैं। पर यह सब कुशल कारीगर के हाथ से बनाई गई है।</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु प्रभु ही सच्‍चा ईश्‍वर है। वह जीवंत परमेश्‍वर है, और शाश्‍वत महाराजाधिराज है। जब वह क्रुद्ध होता है, तब पृथ्‍वी कांप उठती है; उसके क्रोध को सहन करने की शक्‍ति किसी राष्‍ट्र में नहीं है।</verse>
				<verse number="11">‘तू उन से यह कहना: ‘ये देवता, जिन्‍होंने आकाश और पृथ्‍वी को नहीं बनाया, आकाश और पृथ्‍वी से मिट जाएंगे।” ’</verse>
				<verse number="12">प्रभु परमेश्‍वर ने ही पृथ्‍वी को अपने सामर्थ्य से बनाया है; उसने ही संसार को अपनी बुद्धि से स्‍थित किया है। प्रभु परमेश्‍वर ने आकाश को अपनी समझ से फैलाया है।</verse>
				<verse number="13">जब वह बोलता है, तब आकाश में महासागर उमड़ पड़ता है। वह पृथ्‍वी के सीमान्‍तों से कुहरे को उठाता है। वह वर्षा के लिए बिजली चमकाता है, और अपने भण्‍डारगृहों में से पवन बहाता है।</verse>
				<verse number="14">इस जाति के सब मनुष्‍य मूर्ख हैं, वे परमेश्‍वर के ज्ञान से रहित हैं। सुनार अपनी बनाई हुई मूर्ति के कारण अपमानित होगा; क्‍योंकि उसकी मूर्ति झूठी है; उनमें जीवन का श्‍वास है ही नहीं।</verse>
				<verse number="15">वे निस्‍सार हैं, वे मनुष्‍यों को भ्रम के जाल में फंसाती हैं। दण्‍ड के समय वे भी नष्‍ट होंगी।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु ‘याकूब का निज भाग’ ऐसा नहीं है। उसने ही सबको गढ़ा है, इस्राएल उसके उत्तराधिकार का कुल है; प्रभु, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, उसका नाम है।</verse>
				<verse number="17">शत्रु सेना के द्वारा घिरे हुए नगर में रहनेवाली, तू भूमि पर से अपनी गठरी उठा।</verse>
				<verse number="18">प्रभु यों कहता है, ‘इस बार मैं यहूदा प्रदेश के निवासियों को मानो गोफन में रखकर दूर फेंक दूंगा। मैं उन पर विपत्तियों के पहाड़ ढाहूंगा, और वे उसके भार से दब जाएंगे।’</verse>
				<verse number="19">मां-सियोन कह रही है, ‘हाय! हाय! मेरी चोट गम्‍भीर है। मेरा घाव प्राण-घातक है। मैंने सोचा, निस्‍सन्‍देह मुझ पर विपत्ति आई है, मुझे उसको सहना ही पड़ेगा।</verse>
				<verse number="20">मेरा घर उजड़ गया, शत्रुओं ने मेरे तम्‍बू की कनातें उखाड़ लीं। मेरे बच्‍चे मुझसे छीन लिये। अब वे नहीं रहे। अब मेरे घर को फिर खड़ा करनेवाला कोई नहीं है। मेरे तम्‍बू की कनातें कौन खड़ी करेगा?</verse>
				<verse number="21">मेरे उच्‍चाधिकारी, जनता के चरवाहे मूर्ख हैं। वे प्रभु से मार्ग नहीं पूछते। अत: जनता फल-फूल कर समृद्ध नहीं हुई, और उनकी भेड़ें यहा-वहां बिखर गई।’</verse>
				<verse number="22">सुनो, एक खबर! देखो, वह आ रहा है। यहूदा प्रदेश के नगरों को उजाड़ कर उनको गीदड़ों की मांद बनाने के लिए उत्तर के देश से एक भीषण बवण्‍डर आ रहा है।</verse>
				<verse number="23">हे प्रभु, मैं यह जानता हूं कि मनुष्‍य का आचरण उसके वश में नहीं है; मनुष्‍य के कदम उसकी इच्‍छा से नहीं उठते।</verse>
				<verse number="24">प्रभु, मुझे दण्‍ड देकर सुधार, पर उतना दण्‍ड दे, जितना न्‍याय के अनुसार उचित है। मुझे क्रोध में दण्‍ड मत दे, अन्‍यथा मेरा नाम-निशान मिट जाएगा।</verse>
				<verse number="25">प्रभु, अपने क्रोध का प्‍याला उन राष्‍ट्रों पर उण्‍डेल, जो तुझे नहीं जानते हैं; उन कौमों पर जो तेरी आराधना नहीं करती हैं, प्रभु, अपने क्रोध का प्‍याला उण्‍डेल! उन्‍होंने याकूब को निगल लिया है, उन्‍होंने उसके वंशजों को खा लिया है, पृथ्‍वी की सतह से उसको मिटा डाला है, उन्‍होंने याकूब के निवास-स्‍थान को उजाड़ दिया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">यिर्मयाह के पास प्रभु का यह वचन पहुंचा। प्रभु ने यिर्मयाह से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘मेरे इस विधान के शब्‍द सुन और यहूदा प्रदेश की जनता तथा यरूशलेम के निवासियों को बता।</verse>
				<verse number="3">तू उन से यह कहना: इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: जो मनुष्‍य इस विधान के शब्‍दों के अनुसार आचरण नहीं करेगा, उसको मैं शाप दूंगा।</verse>
				<verse number="4">मैंने यह विधान तुम्‍हारे पूर्वजों को उस समय सुनाया था, जब मैंने उनको मिस्र देश की गुलामी से, लोहे की भट्टी से बाहर निकाला था, और उन से यह कहा था, “जो मैं तुम से कहता हूं, यदि उस को तुम मानोगे, मेरी प्रत्‍येक आज्ञा का पालन करोगे, तो तुम मेरे निज लोग कहलाओगे, और मैं तुम्‍हारा परमेश्‍वर होऊंगा।”</verse>
				<verse number="5">ओ यिर्मयाह, तू उनसे यह कहना: यदि तुम मेरे इस विधान के अनुसार आचरण करोगे, तो मैं अपनी शपथ को पूरा करूँगा जो मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों से खायी थी कि मैं उनको दूध और शहद की नदियों वाला देश दूंगा; देख, वह शपथ आज पूरी हुई।’ मैंने उत्तर दिया, ‘प्रभु आमेन ’</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने मुझ से कहा, ‘यिर्मयाह, तू ये शब्‍द यहूदा प्रदेश के नगरों तथा यरूशलेम के गली-कूचों में घोषित कर: विधान के ये शब्‍द सुनो और उनके अनुसार आचरण करो।</verse>
				<verse number="7">जब मैं तुम्‍हारे पूर्वजों को मिस्र देश से निकाल लाया था, तब उनको गंभीर चेतावनी दी थी। उस दिन से आज तक मैं लगातार चेतावनी देता आया हूं कि मेरी आज्ञा का पालन करो।</verse>
				<verse number="8">फिर भी उन्‍होंने मेरी आज्ञाओं का उल्‍लंघन किया, उनको अनसुना कर दिया। वे सब के सब हठपूर्वक अपने हृदय के अनुसार दुराचरण करते रहे। अत: विधान-उल्‍लंघन के सब परिणाम उन्‍हें भुगतने पड़े। मैंने उनसे कहा था कि वे मेरे विधान के अनुसार आचरण करें, परन्‍तु उन्‍होंने मेरी बात नहीं मानी।’</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने मुझसे फिर कहा, ‘यहूदा प्रदेश की जनता तथा यरूशलेम के निवासियों ने मुझसे विद्रोह किया है।</verse>
				<verse number="10">वे अपने पूर्वजों के दुष्‍कर्मों की ओर लौट गए हैं। जैसा उनके पूर्वजों ने मेरे वचनों को सुनने से इन्‍कार कर दिया था, वैसा ही उन्‍होंने किया है। वे अन्‍य कौमों के देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए उनका अनुसरण करने लगे हैं। इस्राएल प्रदेश के और यहूदा प्रदेश के लोगों ने भी उस विधान को तोड़ दिया है, जो मैंने उनके पूर्वजों से स्‍थापित किया था।</verse>
				<verse number="11">अत: मैं-प्रभु यह कहता हूं: मैं उन पर ऐसी विपत्ति डालूंगा कि वे उस से बच कर भाग नहीं सकेंगे। वे मेरी दुहाई देंगे, पर मैं उनकी प्रार्थना नहीं सुनूंगा।</verse>
				<verse number="12">तब यहूदा प्रदेश के नगरों के निवासी तथा यरूशलेम के नागरिक अन्‍य कौमों के देवताओं के पास जाएंगे, और उनकी दुहाई देंगे। इन्‍हीं देवताओं को वे सुगंधित धूप-द्रव्‍य जलाते हैं। किन्‍तु उनके ये देवता भी संकट-काल में उनको नहीं बचा सकते।</verse>
				<verse number="13">ओ यहूदा, जितने तेरे नगर हैं, उतने ही तेरे देवता हैं। जितनी यरूशलेम की सड़कें हैं, उतनी ही वेदियां तूने उस घृणित बअल देवता के लिए बनाई हैं। लोग उन पर सुगंधित धूप-द्रव्‍य जलाते हैं।</verse>
				<verse number="14">‘इसलिए, यिर्मयाह, तू इन लोगों के लिए प्रार्थना मत कर। इन की ओर से न विनती कर, और न गिड़गिड़ा कर प्रार्थना कर; क्‍योंकि जब वे अपने संकट-काल में मेरे नाम की दुहाई देंगे, तब भी मैं उसको नहीं सुनूंगा।</verse>
				<verse number="15">‘मेरी प्रियतमा को मेरे घर में क्‍या काम, जबकि उसने बुरी युिक्‍तयां बनायी हैं? ओ मेरी प्रिया, क्‍या तेरी मन्नतें और पशु-बलि का मांस तुझ पर आनेवाले संकट को टाल सकता है कि तू फिर से आनन्‍द मना सके?’</verse>
				<verse number="16">ओ इस्राएली कौम, प्रभु ने एक बार तुझको ‘हरा-भरा, मीठे, रस-भरे फलों से परिपूर्ण जैतून वृक्ष’ कहा था; किन्‍तु अब वह दावानल उत्‍पन्न करेगा, और जैतून-वृक्ष में आग लग जाएगी, और उसकी शाखाएं जल कर राख हो जाएँगी।</verse>
				<verse number="17">ओ इस्राएली राष्‍ट्र, जिस स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने तुझे स्‍थापित किया था, अब वही तुझे उखाड़ कर फेंक देगा। वह कहता है, ‘इस्राएल प्रदेश के, और यहूदा प्रदेश के लोगों ने मेरे प्रति दुष्‍कर्म किया है; उन्‍होंने बअल देवता की वेदी पर सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाकर मेरी क्रोधाग्‍नि को भड़काया है।’</verse>
				<verse number="18">प्रभु ने मुझ पर ये बातें प्रकट कीं, तो मुझे इनका ज्ञान हुआ। प्रभु ने ही उनका षड्‍यन्‍त्र मुझे बताया।</verse>
				<verse number="19">मैं तो वध के लिए ले जाये जानेवाले मेमने के सदृश उनके दुष्‍कर्मों से अनजान था। मैं नहीं जानता था कि उन्‍होंने मेरे विरुद्ध कुचक्र रचा है। वे कहते थे, ‘न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी! यिर्मयाह को इस पृथ्‍वी से, जीव-लोक से मिटा दें कि उसका नाम भी शेष न रहे।’</verse>
				<verse number="20">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, तू धार्मिकता से न्‍याय करता है, तू सब के हृदय और मन को परखता है। प्रभु, मैं जीते-जी, अपनी आंखों से तेरा प्रतिशोध देखूं। मैंने अपना मुकदमा तेरे हाथ में सौंप दिया है।</verse>
				<verse number="21">अत: प्रभु ने अनातोत नगर के निवासियों के सम्‍बन्‍ध में मुझ से यह कहा है, ‘ये लोग तेरे प्राण के खोजी थे, और तुझ से कहते थे, “प्रभु के नाम से नबूवत करना बन्‍द कर। अन्‍यथा तू हमारे हाथों से मरेगा।” ’</verse>
				<verse number="22">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘देख, मैं उन को दण्‍ड दूंगा। उनके जवान तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे। उनके पुत्र-पुत्रियां अकाल में भूख से मर जाएंगे।</verse>
				<verse number="23">नगर में एक भी जीवित प्राणी नहीं बचेगा। जिस वर्ष मैं अनातोत नगर के लोगों को दण्‍ड दूंगा, उस वर्ष मैं उन पर विपत्तियों का पहाड़ ढाहूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">मैं तुझसे क्‍यों वाद-विवाद करूं? क्‍योंकि तू धार्मिक है, और तेरा न्‍याय सच्‍चा है। फिर भी, हे प्रभु, मैं तेरे सम्‍मुख अपनी शिकायत पेश करूंगा; दुर्जन अपने काम में सफल क्‍यों होते हैं? विश्‍वासघाती सुख-चैन से क्‍यों रहते हैं?</verse>
				<verse number="2">सच है कि तूने उनको रोपा है, और उन्‍होंने जड़ पकड़ ली है। वे दिन-प्रतिदिन बढ़ते हैं, और फलते- फूलते हैं। वे मुंह से तेरा नाम जपते हैं, पर हृदय से तुझको दूर रखते हैं।</verse>
				<verse number="3">हे प्रभु, तू मुझे जानता है; हर पल मुझे देखता है। तू मेरे हृदय को परखता है, वह तुझ में लगा है। प्रभु, वध होनेवाली भेड़ों के सदृश झुण्‍ड में से दुर्जनों को निकाल, और महाविनाश के दिन के लिए उनको अलग कर।</verse>
				<verse number="4">कब तक देश विलाप करता रहेगा? कब तक हमारे चरागाह की घास सूखती रहेगी? क्‍योंकि देशवासियों के दुष्‍कर्मों के कारण पशु और पक्षी भी नष्‍ट हो गए हैं: ये दुष्‍कर्मी कहते हैं, ‘प्रभु हमारा आचरण नहीं देखता है।’</verse>
				<verse number="5">‘यिर्मयाह, यदि तू पैदल चलनेवालों के साथ दौड़कर थक गया, तो तू घोड़ों का मुकाबला कैसे करेगा? यदि शांतिपूर्ण देश में घबरा गया तो यर्दन नदी के घने जंगल में तू क्‍या करेगा?</verse>
				<verse number="6">तेरे भाइयों ने, तेरे पितृकुल के नाते-रिश्‍तेदारों ने तेरे साथ विश्‍वासघात किया है; वे तेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं; यदि वे तुझसे मीठी-मीठी बातें करें तो भी तू उन पर विश्‍वास मत करना।</verse>
				<verse number="7">‘ओ यिर्मयाह, मैंने अपना घर त्‍याग दिया: अपनी मीरास को छोड़ दिया। मैंने अपनी प्राण-प्रिय प्रेमिका को शत्रुओं के हाथों में सौंप दिया।</verse>
				<verse number="8">मेरी मीरास जंगल की सिंहनी के समान मेरे प्रति व्‍यवहार करती है। वह मुझे देखकर दहाड़ती है; अत: मैं उससे घृणा करता हूं।</verse>
				<verse number="9">मेरी मीरास मानो रंग-बिरंगी चिड़िया है, जिसको मारने के लिए चारों ओर से गिद्ध उसको घेरे हुए हैं। जाओ, जंगल के सब पशुओं को एकत्र करो; उन्‍हें बुलाकर ले आओ कि वे उसको खा डालें।</verse>
				<verse number="10">अन्‍य देश के राजाओं ने, अनेक चरवाहों ने मेरे अंगूर-उद्यान को उजाड़ दिया, मेरे “निज भाग” को रौंद डाला। उन्‍होंने मेरे सुन्‍दर उद्यान को वीरान निर्जन प्रदेश बना दिया।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने उसको उजाड़ दिया; वह उजड़ कर मुझसे अपना रोना रो रहा है। सारा देश ही उजड़ गया है, परन्‍तु किसी के हृदय में इसका दु:ख नहीं है।</verse>
				<verse number="12">निर्जन प्रदेश के मुंडे टीलों पर विनाश करनेवाले आ पहुंचे। देश के एक कोने से दूसरे कोने तक मुझ-प्रभु की तलवार विनाश कर रही है। कोई भी मनुष्‍य सुरक्षित नहीं है।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने बोया था गेहूं, पर काटे कांटे। उन्‍होंने खून-पसीना बहाया, किन्‍तु हाथ कुछ न आया। मुझ-प्रभु की क्रोधाग्‍नि के कारण वे अपनी फसल के लिए लज्‍जित होंगे।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु अपने दुष्‍कर्मी पड़ोसी राष्‍ट्रों के सम्‍बन्‍ध में यह कहता है: ‘जो मीरास मैंने अपने निज लोग इस्राएल को पैतृक अधिकार के लिए दी थी, उसको पड़ोसी राष्‍ट्रों ने स्‍पर्श किया है। अत: मैं-प्रभु कहता हूं: देखो, मैं उनको उनके देश से उखाड़ दूंगा, और यहूदा कुल के लोगों को भी उनके मध्‍य से उखाड़ूंगा।</verse>
				<verse number="15">जब मैं उनको उखाड़ लूंगा तब पुन: उन पर दया करूंगा; और प्रत्‍येक कौम को उसकी पैतृक भूमि पर वापस लाऊंगा, वे अपने-अपने देश में पुन: बसेंगे।</verse>
				<verse number="16">यदि वे मेरे निज लोगों का आचरण सीखेंगे, यदि वे मेरे नाम की शपथ खाएंगे: “जीवंत प्रभु की शपथ,” जैसा उन्‍होंने मेरे निज लोगों को बअल देवता की शपथ खाना सिखाया था, तो वे मेरे निज लोगों के मध्‍य घरबार बना सकेंगे।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु यदि कोई कौम मेरी बात नहीं सुनेगी, तो मैं उसको उसके देश से जड़-मूल सहित उखाड़ लूंगा, और उस को नष्‍ट कर दूंगा,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">प्रभु ने मुझसे यों कहा, ‘जा, और एक लुंगी खरीद। तू उस को अपनी कमर में बांधना, और पानी में मत भिगोना।’</verse>
				<verse number="2">अत: प्रभु के आदेश के अनुसार मैंने एक लुंगी खरीदी, और उस को अपनी कमर में बांध लिया।</verse>
				<verse number="3">दूसरी बार प्रभु ने मुझसे यों कहा:</verse>
				<verse number="4">‘जो लुंगी तूने खरीदी है और जो तूने कमर में बांधी है, उस को उतार, और फरात नदी के तट पर जा। वहां तू लुंगी को चट्टान की दरार में छिपा देना।’</verse>
				<verse number="5">अत: मैं उठा, और फरात नदी के तट पर गया। मैंने प्रभु के आदेश के अनुसार लुंगी को चट्टान की दरार में छिपा दिया।</verse>
				<verse number="6">कई दिनों के पश्‍चात् प्रभु ने मुझसे कहा, ‘उठ, और फरात नदी के तट पर जा, और वहां से लुंगी निकाल, जो तूने मेरे आदेश के अनुसार छिपा दी थी।’</verse>
				<verse number="7">अत: मैं फरात नदी के तट पर गया। जिस स्‍थान पर मैंने लुंगी को छिपाया था, वहां से मैंने लुंगी निकाली। पर यह क्‍या! लुंगी खराब हो गई थी। वह किसी काम की नहीं रही।</verse>
				<verse number="8">तब प्रभु का यह वचन मेरे पास पहुंचा:</verse>
				<verse number="9">‘प्रभु यों कहता है: मैं यहूदा के घमण्‍ड को, यरूशलेम के महा घमण्‍ड को इसी प्रकार खराब करूंगा।</verse>
				<verse number="10">यह दुष्‍कर्मी जाति है। ये मेरी बात सुनने से इन्‍कार करते हैं, और हठपूर्वक अपने हृदय के अनुसार आचरण करते हैं। ये अन्‍य कौमों के देवी-देवताओं की सेवा करने के लिए उनके अनुयायी बन गए हैं, और उनकी पूजा करते हैं। अत: यह कौम भी लुंगी के समान किसी काम की नहीं रहेगी।</verse>
				<verse number="11">मुझ-प्रभु की यह वाणी है: जैसे लुंगी मनुष्‍य की कमर से चिपकी रहती है वैसे ही मैंने इस्राएल के तथा यहूदा प्रदेश के सब लोगों को अपने से चिपका कर रखा था कि वे मेरे निज लोग बनें, और मेरे नाम, मेरी स्‍तुति और महिमा का कारण बनें। किन्‍तु उन्‍होंने मेरी बात नहीं मानी।</verse>
				<verse number="12">‘ओ यिर्मयाह, तू उनसे कहना: “इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: मदिरा का हर एक घड़ा भरा जाएगा।” किन्‍तु वे तुझको उलट कर यह उत्तर देंगे, “निस्‍सन्‍देह, हम यह बात जानते हैं कि मदिरा का प्रत्‍येक पात्र मदिरा से भरा जाएगा।”</verse>
				<verse number="13">तब तू उनसे यह कहना, “प्रभु यों कहता है: देखो, मैं देश के सब निवासियों को शराब के नशे से मतवाला कर दूंगा। दाऊद के सिंहासन पर बैठनेवाला राजा, पुरोहित, नबी और यरूशलेम के सब नागरिक मेरी क्रोध रूपी मदिरा पीकर मतवाले हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="14">मैं उनको एक-दूसरे से टकराऊंगा: पिता और पुत्रों को भी टकराऊंगा। मैं उनको नष्‍ट करते समय उन पर दया नहीं करूंगा, न ही उनको छोड़ूंगा, और न ही उन पर तरस खाऊंगा,” प्रभु की यह वाणी है।’</verse>
				<verse number="15">ओ इस्राएलियो, मेरी बात ध्‍यान से सुनो; क्‍योंकि यह मैंने नहीं वरन् प्रभु ने कहा है: घमण्‍ड मत करो।</verse>
				<verse number="16">इस के पूर्व कि प्रभु अन्‍धकार की चादर बिछाए, इसके पूर्व कि पहाड़ों पर अन्‍धकार की बदली छाए, और तुम्‍हें ठोकर लगे, ओ यहूदा प्रदेश के निवासियो, अपने प्रभु परमेश्‍वर की महिमा करो। ऐसा न हो कि जब तुम प्रकाश को खोजो, तब प्रभु प्रकाश को अन्‍धकार में बदल दे, वह प्रकाश को घोर अन्‍धकार बना दे!</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु यदि तुम मेरी बात नहीं सुनोगे, तो मैं तुम्‍हारे घमण्‍ड के कारण एकांत स्‍थान में आंसू बहाऊंगा, मेरी आंखें बुरी तरह रोएंगी, उनसे आंसुओं की नदी बहेगी; क्‍योंकि प्रभु का रेवड़ बन्‍दी बना लिया जाएगा।</verse>
				<verse number="18">राजा और राजमाता से यह कहो: ‘महाराज और राजमाता, सिंहासन पर नहीं, वरन् अब भूमि पर बैठिए; क्‍योंकि आपके सिर से सुन्‍दर मुकुट उतार लिया गया है!’</verse>
				<verse number="19">यहूदा प्रदेश के दक्षिणी नगरों के प्रवेश-द्वार बन्‍द कर दिए गए हैं; अब उनको कोई खोलनेवाला नहीं है। यहूदा प्रदेश की जनता गुलाम बनकर विदेश चली गई है, सब लोग स्‍वदेश से निकाल दिए गए हैं।</verse>
				<verse number="20">ओ यरूशलेम! उत्तर दिशा से आनेवालों को आंखें ऊपर उठाकर देख। तेरा सुन्‍दर रेवड़, जो प्रभु ने तुझ को सौंपा था, कहां गया?</verse>
				<verse number="21">जिनको तूने मित्रता का पाठ पढ़ाया था, जिन को तूने मित्र बनाया था, जब वे तेरे शासक नियुक्‍त होंगे तब तू क्‍या कहेगी? क्‍या यह देखकर तुझे जच्‍चा स्‍त्री के समान प्रसव-पीड़ा नहीं होगी?</verse>
				<verse number="22">यदि तू अपने हृदय में यह सोचे कि यह विपत्ति तुझ पर क्‍यों आई है, तो सुन: तेरे महा दुष्‍कर्म के कारण तेरा वस्‍त्र उतारा गया, तू नग्‍न की गई और तेरे साथ बलात्‍कार किया गया।</verse>
				<verse number="23">क्‍या हबशी अपनी काली त्‍वचा अथवा चीता अपने चित्ते बदल सकता है? तब तू कैसे अपना स्‍वभाव बदल कर सत्‍कर्म कर सकती है; क्‍योंकि तुझे तो दुष्‍कर्म करने की आदत है?</verse>
				<verse number="24">जैसे मरुस्‍थल का पवन भूसे को उड़ा ले जाता है वैसे ही प्रभु तुझको तितर-बितर कर देगा।</verse>
				<verse number="25">प्रभु कहता है, ‘जो मैंने तेरे लिए निश्‍चित् किया है, वह यही है, यही तेरी नियति है; क्‍योंकि तू मुझे भूल गई, तूने झूठ पर भरोसा किया।</verse>
				<verse number="26">तेरे दुष्‍कर्मों के कारण मैं स्‍वयं तेरे वस्‍त्र उतारूंगा, और सब राष्‍ट्र तेरी नग्‍नता देखेंगे।</verse>
				<verse number="27">जो घृणित कार्य, व्‍यभिचार, कामुकता, वेश्‍यावृत्ति, तूने पहाड़ियों और मैदानों में किए हैं, वे सब मैंने देखे हैं। ओ यरूशलेम, धिक्‍कार है तुझे! तू कब शुद्ध होगी?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">अकाल के सम्‍बन्‍ध में प्रभु ने यिर्मयाह से यह कहा:</verse>
				<verse number="2">‘यहूदा प्रदेश विलाप कर रहा है; उसके नगर के प्रवेश-द्वार गर्मी से मूर्छित पड़े हैं। उसके निवासी भूमि पर बैठकर शोक मना रहे हैं; यरूशलेम के रोने की आवाज आकाश तक पहुंच रही है।</verse>
				<verse number="3">यरूशलेम के धनवान लोग पानी के लिए अपने सेवकों को भेज रहे हैं। सेवक कुएं-झरनों पर आते हैं, पर उनमें पानी नहीं है। अत: वे खाली घड़े लिये वापस लौट जा रहे हैं। वे उदास हैं, और नहीं जानते हैं कि क्‍या करें? वे सिर को ढक कर बैठे हुए हैं।</verse>
				<verse number="4">वर्षा न होने के कारण भूमि में दरारें पड़ गई हैं; किसान उदास हैं, वे सिर को ढक कर बैठे हुए हैं।</verse>
				<verse number="5">घास न होने के कारण हरिणी भी अपने नवजात बच्‍चे को जंगल में छोड़कर चली गई है।</verse>
				<verse number="6">जंगली गधे मुण्‍डे टीलों पर खड़े हैं; वे सियारों की तरह हांफ रहे हैं। चारा न मिलने के कारण उनकी आंखें पथरा गई हैं।</verse>
				<verse number="7">ये लोग इस प्रकार प्रार्थना करते हैं: ‘हे प्रभु, यह सच है कि हमारे दुष्‍कर्म हमारे मुंह पर साक्षी दे रहे हैं, कि हमने तेरे प्रति पाप किया है; हम तेरा साथ छोड़कर अनेक बार पथभ्रष्‍ट हुए हैं; फिर भी प्रभु, अपने महिमामय नाम के कारण हम पर दया कर।</verse>
				<verse number="8">प्रभु, तू इस्राएल की आशा है। संकट-काल में तू ही बचानेवाला है। तब तू क्‍यों हम से परदेशियों की तरह व्‍यवहार कर रहा है? तू ऐसा व्‍यवहार कर रहा है मानो तू राह से गुजरता हुआ पथिक है जो एक रात का मेहमान होता है।</verse>
				<verse number="9">तू भ्रम में पड़े हुए व्यक्‍ति की तरह निष्‍क्रिय क्‍यों हो गया है? तू वीर योद्धा है, फिर भी हमें नहीं बचा रहा है। प्रभु, तू हमारे मध्‍य उपस्‍थित है; तूने हमें अपना नाम दिया है, प्रभु, हमें मत त्‍याग।’</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु प्रभु इन लोगों के विषय में यों कहता है: ‘उनके पैरों में चक्र है; उन्‍हें सिर्फ भटकना ही प्रिय लगता है। उन्‍होंने अपने पैरों को गलत मार्ग पर चलने से नहीं रोका। अत: मैं उनको स्‍वीकार नहीं करूंगा, मैं उनके दुष्‍कर्मों को स्‍मरण रखूंगा, और उनके पापों के लिए उन्‍हें दण्‍ड दूंगा।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने मुझसे कहा, ‘यिर्मयाह, तू इन लोगों के कल्‍याण के लिए प्रार्थना मत कर।</verse>
				<verse number="12">यद्यपि ये उपवास करते हैं, तो भी मैं इनकी दुहाई नहीं सुनूंगा। यद्यपि ये मुझे अग्‍नि-बलि और अन्न-बलि चढ़ाते हैं, तो भी मैं इन लोगों को स्‍वीकार नहीं करूंगा। मैं इन लोगों को तलवार से मौत के घाट उतार दूंगा, इनको अकाल और महामारी से मिटा दूंगा।’</verse>
				<verse number="13">मैंने कहा, ‘परन्‍तु स्‍वामी, प्रभु! देख, नबी तो उनसे यह कहते हैं: “ओ यहूदा प्रदेश के निवासियो, ओ यरूशलेम के नागरिको, न तुम शत्रु की तलवार देखोगे, और न तुम पर अकाल और महामारी की छाया पड़ेगी। प्रभु तुम को इस देश में सुख-चैन की नींद सोने देगा।” ’</verse>
				<verse number="14">तब प्रभु ने मुझ से कहा, ‘ये नबी मेरे नाम से झूठी नबूवत कर रहे हैं। मैंने इन झूठे नबियों को नहीं भेजा है। न तो मैंने इन्‍हें कोई आदेश दिया है, और न इनसे मैं बोला हूं। ये तुम से झूठे दर्शन की भविष्‍यवाणी कर रहे हैं। ये मन-गढ़न्‍त बातों की नबूवत करते हैं। ये निस्‍सार शकुन की बातें विचारते हैं।</verse>
				<verse number="15">अत: मैं, प्रभु, इन नबियों के सम्‍बन्‍ध में यह कहता हूं: जो नबी मेरे नाम से नबूवतें करते हैं, यद्यपि मैंने उनको नहीं भेजा है, और जो जनता से यह कहते हैं, “इस देश पर तलवार और अकाल की छाया नहीं पड़ेगी,” वे तलवार और अकाल से ही नष्‍ट होंगे।</verse>
				<verse number="16">और जिन लोगों को ये नबूवतें सुनाते हैं, वे अकाल और तलवार के शिकार बन जाएंगे, और उनकी लाशें यरूशलेम की सड़कों पर लावारिस पड़ी रहेंगी, क्‍योंकि उन को गाड़नेवाला कोई न होगा। उनकी, तथा पत्‍नी, पुत्रों और पुत्रियों की यही दुर्दशा होगी। मैं उनके दुष्‍कर्म ही उनके सिर पर उण्‍डेल दूंगा।</verse>
				<verse number="17">‘ओ यिर्मयाह, तू उन से यह कहना: “मेरी आंखों से दिन-रात आंसुओं की झड़ी लगी रहती है; मेरे आंसू नहीं रुकते; क्‍योंकि यहूदा प्रदेश की जनता का सर्वनाश हो गया है; उसका भयंकर विनाश हुआ है।</verse>
				<verse number="18">अगर मैं मैदान में जाता हूं तो मुझे वहां तलवार की मारकाट दिखाई देती है। यदि नगर में प्रवेश करता हूं तो मुझे वहां अकाल की महामारी दिखाई देती है। नबी और पुरोहित देश में रोजगार की तलाश में मारे-मारे फिर रहे हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि क्‍या करें।” ’</verse>
				<verse number="19">हे प्रभु, क्‍या तूने यहूदा को पूर्णत: त्‍याग दिया है? क्‍या तू सियोन से घृणा करने लगा है? तूने हमें इस तरह क्‍यों मारा कि हम अब स्‍वस्‍थ हो ही नहीं सकते? हम कल्‍याण की बाट जोहते रहे, पर हमारा कल्‍याण नहीं हुआ, हम स्‍वस्‍थ होने की प्रतीक्षा करते हैं, पर देख, हम पर आतंक छा गया।</verse>
				<verse number="20">हे प्रभु, हम अपने और अपने पूर्वजों के दुष्‍कर्मों को उनके अधर्म के कामों को स्‍वीकार करते हैं। हे प्रभु, हमने तेरे प्रति पाप किया है।</verse>
				<verse number="21">अपने दयामय नाम के हेतु हमें मत ठुकरा। अन्‍य कौमों में अपने महिमामय सिंहासन को अपमानित न होने दे। प्रभु, स्‍मरण कर कि तूने हमारे साथ विधान स्‍थापित किया है; अपना यह विधान मत तोड़!</verse>
				<verse number="22">अन्‍य जातियां निस्‍सार मूर्तियों की आशा करती हैं। क्‍या उन में सामर्थ्य है कि वे आकाश से वर्षा कर दें? क्‍या स्‍वयं आकाश वर्षा कर सकता है? हे हमारे प्रभु परमेश्‍वर, क्‍या तू पहले-जैसा ‘वह’ नहीं रहा? प्रभु, हम तेरी ही आस लगाए बैठे हैं; क्‍योंकि तू ही इन सब कामों को करता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">तब प्रभु ने मुझ से कहा, ‘यदि मूसा और शमूएल भी मेरे सम्‍मुख खड़े हों, और यहूदा प्रदेश के लोगों के लिए दया की भीख मांगें, तो भी मेरा हृदय उनके प्रति नहीं पिघलेगा। उनको मेरी नजर से दूर करो, मेरी उपस्‍थिति से निकाल दो।</verse>
				<verse number="2">अगर यहूदा प्रदेश के लोग तुझ से पूछें कि हम कहां जाएं, तो तू उनसे यह कहना: ‘प्रभु यों कहता है, “जो महामारी से मरनेवाले हैं, वे महामारी के मुंह में चले जाएं; जो तलवार से मौत के घाट उतरनेवाले हैं, वे तलवार से घात होने चले जाएं। जो अकाल से मरनेवाले हैं, वे अकाल की छाया में चले जाएं; और जिनको बन्‍दी होकर निष्‍कासित होना है, वे निष्‍कासन में चले जाएं!”</verse>
				<verse number="3">‘मैंने उन पर ये चार विनाश-दूत नियुक्‍त किए हैं!’ प्रभु कहता है: ‘वध करने के लिए तलवार, चीरने-फाड़ने के लिए शिकारी कुत्ते, उनके शव खाने के लिए आकाश के पक्षी, और उनको पूर्णत: समाप्‍त करने के लिए धरती के जंगली पशु।</verse>
				<verse number="4">यहूदा प्रदेश के राजा मनश्‍शे बेन-हिजकियाह ने जो घृणित कार्य यरूशलेम नगर में किया था, उसके कारण मैं इन लोगों को ऐसा दण्‍ड दूंगा कि विश्‍व के सब राज्‍य इनको देख कर आतंकित हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="5">‘ओ यरूशलेम, तुझ पर कौन दया करेगा? कौन तेरे लिए शोक मनाएगा? तेरा कुशल-मंगल पूछने के लिए कौन तेरे पास आएगा?</verse>
				<verse number="6">तूने मुझ-प्रभु को अस्‍वीकार कर लिया है, और मेरी ओर पीठ कर ली है। अत: मैंने तुझ पर हाथ उठाया, और तुझको नष्‍ट कर दिया। मैं तुझ पर दया करते-करते थक गया हूं।</verse>
				<verse number="7">मैंने उनको देश के प्रवेश-द्वारों पर सूप से फटका; मैंने अपने निज लोगों को निर्वंश कर दिया, उनको नष्‍ट कर दिया, फिर भी उन्‍होंने अपना दुराचरण नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="8">मैंने उनके देश में विधवाओं की संख्‍या सागर-तट के रेत-कणों से अधिक कर दी! मैंने तरुण सैनिकों की माताओं के विरुद्ध दिन-दहाड़े एक विध्‍वंसक भेजा। मैंने आदेश दिया, और उन पर दु:ख और आतंक का पहाड़ अचानक टूट पड़ा।</verse>
				<verse number="9">सात बच्‍चों वाली मां भी बेहाल है; वह अंतिम सांस गिन रही है। उसके जीवन का सूर्य दोपहर को ही डूब गया। उसको अपमानित और लज्‍जित होना पड़ा। मैं बचे हुए लोगों को उनके शत्रुओं के हाथ में सौंप दूंगा, कि वे उनको तलवार से, मौत के घाट उतार दें,’ यह प्रभु की वाणी है। नबी का शोक</verse>
				<verse number="10">ओ मेरी मां, धिक्‍कार है मुझे! कि तूने जन्‍म दिया मुझे, जो समस्‍त देशवासियों से लड़ने-झगड़नेवाला मनुष्‍य हूं! न मैं किसी को देता हूं, और न किसी से लेता हूं; तो भी सब लोग मुझे पानी पी-पीकर कोसते हैं।</verse>
				<verse number="11">प्रभु, क्‍या यह सच नहीं है कि मैंने शक्‍ति-भर सेवा की; अपने शत्रु के लिए भी तुझ से निवेदन किया, जब वह संकट में था, जब वह कष्‍ट में था?</verse>
				<verse number="12">क्‍या हमारा लोहा, उत्तर दिशा के लोहे और पीतल को काट सकता है?</verse>
				<verse number="13">प्रभु, तूने इस्राएली राष्‍ट्र से कहा था: ‘जो पाप तूने अपने देश में किए हैं, उनके दण्‍ड के लिए मैं तेरी सारी धन-सम्‍पत्ति, तेरा बहुमूल्‍य खजाना लुटेरे शत्रु को दे दूंगा।</verse>
				<verse number="14">तू उस देश में अपने शत्रु की गुलामी करेगा, जिस को तू अभी नहीं जानता है। मेरी क्रोधाग्‍नि तेरे विरुद्ध भड़क उठी है; यह कभी नहीं बुझेगी!’</verse>
				<verse number="15">प्रभु, तू सब जानता है; मुझे स्‍मरण रख, मेरी सुधि ले। मेरे प्राण के खोजियों से प्रतिशोध ले। प्रभु, तू सहनशील है, अत: मुझे मरने से बचा ले। प्रभु, तुझे यह मालूम है कि मैंने तेरे कारण ही निन्‍दा सही है।</verse>
				<verse number="16">जब मुझे तेरे वचन मिले तब मैंने उन्‍हें ऐसा ग्रहण किया था कि मानो मैं कोई स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन खा रहा हूं। तेरे वचन मेरे लिए हर्ष का कारण बन गए। वे मेरे हृदय का आनन्‍द थे। क्‍योंकि, हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्‍वर, मैं तेरा नबी कहलाता हूं।</verse>
				<verse number="17">मैं हंसी-मजाक करने वालों के साथ नहीं बैठता था; और न आनन्‍द मनाता था। मैं तो अकेला था, पर तेरा हाथ मुझ पर था। तूने ही मुझे क्रोध से भरा था।</verse>
				<verse number="18">तब क्‍यों मेरी पीड़ा दूर नहीं हो रही है? मेरा घाव क्‍यों नहीं भर रहा है? क्‍या तू मेरे लिए मृग-तृष्‍णा बन गया है? क्‍या तू ऐसा झरना हो गया है, जो सूख जाता है? क्‍या तू गरजनेवाला बादल हो गया है; जो गरजता तो है पर बरसता नहीं?</verse>
				<verse number="19">अत: प्रभु ने मुझसे यों कहा: ‘ओ यिर्मयाह, यदि तू पश्‍चात्ताप करे और मेरे पास लौटे तो मैं तुझे पुन: स्‍वीकार करूंगा; तुझे फिर अपनी सेवा में लूंगा। यदि तू केवल मेरे अनमोल वचन बोलेगा, और निरर्थक वचन नहीं कहेगा, तो तू निस्‍सन्‍देह मेरा मुंह कहलाएगा! तब लोग तेरी ओर लौटेंगे, और तुझे उनके पास लौटना न पड़ेगा।</verse>
				<verse number="20">मैं तुझ को इन लोगों के लिए एक किलाबन्‍द नगर, एक कांस्‍य दीवार बना दूंगा। वे तुझसे लड़ेंगे, पर तुझको पराजित न कर पाएंगे। क्‍योंकि मैं तुझ को बचाने के लिए तुझ को उनके हाथ से छुड़ाने के लिए, तेरे साथ हूं, ‘यह प्रभु की वाणी है,</verse>
				<verse number="21">‘मैं दुर्जनों के हाथ से तुझे छुड़ाऊंगा; हिंसक व्यक्‍तियों के पंजे से तुझे मुक्‍त करूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">प्रभु का यह संदेश मुझे मिला। प्रभु ने कहा,</verse>
				<verse number="2">‘यिर्मयाह, तू विवाह नहीं करेगा, और न ही इस देश में तेरे पुत्र और पुत्रियां उत्‍पन्न होंगे।</verse>
				<verse number="3">मैं इस देश में उत्‍पन्न पुत्रों और पुत्रियों के सम्‍बन्‍ध में तथा उनकी मांओं तथा पिताओं के सम्‍बन्‍ध में यह कहता हूं:</verse>
				<verse number="4">वे भयंकर महा रोग से मर जाएंगे। उनके लिए रोनेवाला भी नहीं मिलेगा और न उनके शवों को गाड़ने वाला। उनकी लाशें भूमि पर कूड़े-कचरे के ढेर की तरह पड़ी रहेंगी। वे तलवार और अकाल की मार से नष्‍ट हो जाएंगे। उनकी लाशों को आकाश के पक्षी और धरती के जंगली पशु खा जाएंगे।</verse>
				<verse number="5">‘मैं प्रभु कहता हूं: यिर्मयाह, तू मृत्‍यु-शोक मनानेवाले किसी घर में प्रवेश मत करना, और न शोक मनाने के लिए जाना। तू उनके लिए शोक भी मत मनाना; क्‍योंकि मैंने इन लोगों से अपनी शांति, अपनी करुणा और दया वापस ले ली है।</verse>
				<verse number="6">बड़े और छोटे − सब लोग इस देश में बेमौत मरेंगे, और उनकी लाश को गाड़नेवाला कोई नहीं मिलेगा। उनके लिए कोई मृत्‍यु-शोक भी नहीं मनाएगा। उनके लिए शोक प्रकट करने के लिए कोई अपने शरीर पर घाव नहीं करेगा, और न उनके लिए अपना सिर मूंड़ेगा।</verse>
				<verse number="7">मृतक के लिए शोक मनानेवाले को रोटी खिलानेवाला भी कोई नहीं मिलेगा कि उसको सांत्‍वना मिले! माता अथवा पिता की मृत्‍यु के अवसर पर उसके पुत्र को सांत्‍वना देने के लिए कोई भी मनुष्‍य प्‍याले में उसको अंगूर-रस नहीं पिलाएगा।</verse>
				<verse number="8">‘यिर्मयाह, आनन्‍द मनानेवाले घरों में भी खाने-पीने के उद्देश्‍य से प्रवेश मत करना;</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: इन लोगों की आंखों के सामने, इनके जीवन-काल में मैं इस देश में आनन्‍द-उल्‍लास की ध्‍वनि, हर्ष ध्‍वनि तथा वर और वधु की हास-परिहास की आवाज बन्‍द कर दूंगा।</verse>
				<verse number="10">‘यिर्मयाह, जब तू इन लोगों से ये बातें कहेगा, और वे तुझसे यह पूछेंगे, “प्रभु ने हमारे ऊपर यह महा विपत्ति ढाहने को क्‍यों कहा है? क्‍या हमने कोई अधर्म किया है? हम ने अपने प्रभु परमेश्‍वर के प्रति कौन-सा पाप किया है?”</verse>
				<verse number="11">तब तू उनको यह उत्तर देना, “प्रभु कहता है: क्‍योंकि तुम्‍हारे पूर्वजों ने मुझ-प्रभु को त्‍याग दिया था, और वे अन्‍य देवी-देवताओं का अनुसरण करने लगे थे। वे उनकी सेवा और पूजा करते थे। उन्‍होंने मेरा पूर्ण परित्‍याग कर दिया था, और मेरी व्‍यवस्‍था का पालन नहीं किया था।</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु तुमने तो अपने पूर्वजों को भी पीछे छोड़ दिया; क्‍योंकि देखो, तुममें से प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने हठीले हृदय के अनुसार दुराचरण करता है, और मेरे वचन को सुनने से इन्‍कार करता है।</verse>
				<verse number="13">इसलिए मैं तुम को इस देश से उखाड़ कर ऐसे देश में फेंक दूंगा। जिसको न तुम्‍हारे पूर्वज जानते थे, और न तुम जानते हो। वहां तुम अन्‍य देवी-देवताओं की रात-दिन गुलामी करोगे, और मैं तुम पर कदापि कृपा नहीं करूंगा।” ’</verse>
				<verse number="14">प्रभु कहता है, ‘देखो, वे दिन आ रहे हैं जब लोग शपथ लेते समय यह नहीं कहेंगे कि “मिस्र देश की गुलामी से इस्राएलियों को बाहर निकालने वाले जीवंत प्रभु की सौगन्‍ध!”</verse>
				<verse number="15">बल्‍कि वे कहेंगे “जीवंत प्रभु की सौगंध, जो इस्राएली लोगों को उत्तरी देश की गुलामी से, तथा उन देशों से निकाल कर लाया, जहां उसने उन्‍हें हांक दिया था।” क्‍योंकि मैं निस्‍सन्‍देह उनको स्‍वदेश वापस लाऊंगा, जो मैंने उनके पूर्वजों को दिया था।</verse>
				<verse number="16">‘ओ यिर्मयाह, देख’, प्रभु की यह वाणी है: ‘मैं अनेक मछुओं को भेज रहा हूँ, और वे उनको अपने जाल में पकड़ेंगे। मछुओं के बाद मैं अनेक शिकारियों को भेजूँगा, जो इस्राएलियों को हर एक पहाड़ पर, प्रत्‍येक घाटी में और सब चट्टानों की दरारों में ढूंढ़-ढूंढ़कर उनका शिकार करेंगे।</verse>
				<verse number="17">‘क्‍योंकि मेरी आंखों से उनका आचरण छिपा नहीं है; मैं उनके व्‍यवहार को हर क्षण देखता हूँ; उनका अधर्म मेरी आंखों से गुप्‍त नहीं है।</verse>
				<verse number="18">अत: उनके अधर्म और पाप का दो गुना दण्‍ड मैं उनको सौंप दूंगा। उन्‍होंने अपने देवी-देवताओं की घृणित लोथों से मेरे देश को भ्रष्‍ट कर दिया है। उन्‍होंने मेरे निजी भूमि-क्षेत्र को घृण्‍य मूर्तियों से भर दिया है।’</verse>
				<verse number="19">हे प्रभु, तू ही मेरा बल और मेरा गढ़ है; संकट के समय मैं तेरी ही शरण में आता हूं। प्रभु, विश्‍व के कोने-कोने से, सब राष्‍ट्रों के लोग तेरे सम्‍मुख आएंगे, और यह कहेंगे: ‘निस्‍सन्‍देह, हमारे पूर्वजों को पैतृक अधिकार में असत्‍य के अतिरिक्‍त कुछ नहीं मिला; उन्‍हें निस्‍सार वस्‍तुएं प्राप्‍त हुई जो मनुष्‍य को लाभ नहीं पहुंचातीं।</verse>
				<verse number="20">क्‍या मनुष्‍य अपने लिए देवताओं की रचना कर सकता है? क्‍या ऐसे देवता ईश्‍वर हो सकते हैं? निस्‍सन्‍देह नहीं।’</verse>
				<verse number="21">‘यिर्मयाह, देख, मैं उनको बताऊंगा, और वे यह स्‍वीकार करेंगे; मैं उन पर अपना भुजबल, अपना सामर्थ्य प्रकट करूंगा; तब उन्‍हें अनुभव होगा कि मेरा नाम “प्रभु” है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">‘यिर्मयाह, यहूदा प्रदेश के पाप का विवरण लोहे की कलम से लिखा हुआ है! उनके अपराध का लेख उनके हृदय में हीरे की नोक से खुदा हुआ है! उनकी वेदियों के सींगों पर उनका अधर्म अंकित है।</verse>
				<verse number="2">क्‍या उनके पुत्र-पुत्रियां पहाड़ों पर, खुले मैदानों में हरे-हरे वृक्षों के नीचे, ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर स्‍थापित अपनी वेदियों और अशेरा देवी की मूर्तियों को एक पल के लिए भी भूल सकते हैं? अत: ओ यहूदा प्रदेश! जो पाप तूने अपने प्रदेश में किए हैं, उनके दण्‍ड के लिए मैं तेरी सारी सम्‍पत्ति, तेरा बहुमूल्‍य खजाना लुटेरे शत्रु को दे दूंगा।</verse>
				<verse number="3"></verse>
				<verse number="4">तुझको अपने पैतृक भूमि-क्षेत्र से हाथ धोना पड़ेगा, जो मैंने तुझको दिया था! तू उस देश में शत्रुओं की गुलामी करेगा, जिस को तू अभी नहीं जानता है। ओ यहूदा प्रदेश, मेरी क्रोधाग्‍नि तेरे विरुद्ध भड़क उठी है। यह कभी नहीं बुझेगी।’</verse>
				<verse number="5">प्रभु यों कहता है: ‘वह मनुष्‍य शापित है, जो आदमी पर भरोसा करता है, जो हाड़-मांस के पुतले का सहारा लेता है, जिसका हृदय प्रभु से भटक जाता है।</verse>
				<verse number="6">वह मरुस्‍थल की छोटी सूखी झाड़ी के समान होता है, जो कभी फलती-फूलती नहीं। वह मनुष्‍य निर्जन प्रदेश के सूखे इलाकों में निवास करेगा; वह नोनी भूमि के क्षेत्र में रहेगा, जहां कोई नहीं बसता।</verse>
				<verse number="7">‘धन्‍य है वह मनुष्‍य, जो प्रभु पर भरोसा करता है; जिसका भरोसा ही प्रभु है।</verse>
				<verse number="8">वह मानो कल-कल करते झरने के तट पर रोपा गया वृक्ष है; जिसकी जड़ें गहरे पानी में होती हैं। जब दोपहर के सूरज की प्रखर किरणें उस पर पड़ती हैं, तब वह उनकी गर्मी से नहीं मुरझाता; उसके पत्ते सदा हरे बने रहते हैं। वर्षा न होने पर भी उनको चिन्‍ता नहीं होती, क्‍योंकि वह सूखा पड़ने पर भी फलता है।</verse>
				<verse number="9">‘मनुष्‍य का हृदय छल-कपट से भरा होता है, निस्‍सन्‍देह वह सब से अधिक भ्रष्‍ट होता है। मनुष्‍य के हृदय को कौन समझ सकता है?</verse>
				<verse number="10">केवल मैं हृदय की जांच करता हूँ; मैं प्रभु, मनुष्‍य के मन को परखता हूँ, और हर एक मनुष्‍य को उसके आचरण के अनुकूल उसके कर्मों के फल के अनुसार पुरस्‍कार देता हूं।</verse>
				<verse number="11">‘जो मनुष्‍य अन्‍यायपूर्ण साधनों से धन-सम्‍पत्ति संचित करता है, वह उस तीतरनी की तरह है, जो दूसरे पक्षियों के अण्‍डे सेती है। ऐसे मनुष्‍य के जीवन-काल में ही धन-सम्‍पत्ति उसका साथ छोड़ देती है; और अन्‍त में वह मूर्ख सिद्ध होता है।’</verse>
				<verse number="12">जहां आरम्‍भ से उच्‍च स्‍थान पर महिमामय सिंहासन प्रतिष्‍ठित है, वह हमारा आराधना-स्‍थल है।</verse>
				<verse number="13">हे प्रभु, तू ही इस्राएल की आशा है! जो तुझको त्‍याग देते हैं, वे अंत में अपने शत्रु से पराजित होते हैं। जो तुझ से मुंह मोड़ लेते हैं, उनका नाम और निशान पृथ्‍वी की सतह से मिट जाता है; क्‍योंकि उन्‍होंने तुझ-प्रभु को, जीवन-जल के झरने को, त्‍याग दिया है।</verse>
				<verse number="14">हे प्रभु, मुझे स्‍वस्‍थ कर, तो मैं स्‍वस्‍थ हूंगा; मुझे बचा तो मैं बच जाऊंगा; क्‍योंकि प्रभु, मैं तेरी ही स्‍तुति करता हूं।</verse>
				<verse number="15">देख, मेरे शत्रु मुझ से व्‍यंग्‍य से कहते हैं, ‘कहां है प्रभु का वचन? अब वह कार्य-रूप में पूरा हो।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु, मैंने उन पर विपत्ति भेजने के लिए तुझ पर जोर नहीं डाला था; तू जानता है कि मैंने विनाश-दिवस की कामना नहीं की थी। जो कुछ मेरे ओंठों से निकला है, वह सब तू जानता है।</verse>
				<verse number="17">प्रभु, तू मेरे आतंक का कारण न बन; क्‍योंकि दुर्दिन में तू ही मेरा शरणस्‍थान है।</verse>
				<verse number="18">प्रभु, जो लोग मुझे सताते हैं, उनको तू लज्‍जित कर, और मुझे लज्‍जित न होने दे। वे डर से कांप उठें, किन्‍तु मैं निडर बनूं। उनको विनाश का दिन दिखा; उनका विनाश कर, नहीं सर्वनाश कर!</verse>
				<verse number="19">प्रभु ने मुझसे यह कहा, ‘यिर्मयाह, जा और जनता-द्वार पर खड़ा हो, जहां से यहूदा के राजा प्रवेश करते हैं और आते-जाते हैं। उसके बाद तू यरूशलेम के सब प्रवेश-द्वारों पर खड़ा होना,</verse>
				<verse number="20">और उनसे कहना: ओ यहूदा प्रदेश के राजाओ, ओ यहूदा प्रदेश की जनता! ओ यरूशलेम के निवासियो, तुम-सब लोग जो इन द्वारों से प्रवेश करते हो, प्रभु का वचन सुनो।</verse>
				<verse number="21">प्रभु ने यह कहा है: यदि तुम अपना जीवन बचाना चाहते हो तो मेरी बात पर ध्‍यान दो। विश्राम दिवस पर किसी प्रकार का बोझ मत उठाओ, और न ही उसको ढोते हुए यरूशलेम के प्रवेश-द्वारों से गुजरो।</verse>
				<verse number="22">विश्राम दिवस पर अपने घर से बाहर भी बोझ लाद कर मत निकलो, और न किसी प्रकार का काम करो। जैसे मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों को आज्ञा दी थी, उसी के अनुरूप विश्राम दिवस को पवित्र मानो।</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु तुम्‍हारे पूर्वजों ने मेरी आज्ञा नहीं मानी; उन्‍होंने अकड़ कर अपनी गर्दन टेढ़ी कर ली। उन्‍होंने अपने कान बन्‍द कर लिये, जिससे वे मेरे वचन न सुनें और न किसी प्रकार का उपदेश ग्रहण करें।</verse>
				<verse number="24">‘किन्‍तु मैं-प्रभु कहता हूँ: यदि तुम मेरे वचन सुनोगे, और विश्राम दिवस पर किसी प्रकार का बोझ उठा कर इस नगर के प्रवेश-द्वारों से प्रवेश नहीं करोगे, विश्राम दिवस को पवित्र मानोगे, और उस दिन किसी प्रकार का काम नहीं करोगे,</verse>
				<verse number="25">तो दाऊद के सिंहासन पर बैठने वाले राजा इस नगर के प्रवेश-द्वारों से सदा प्रवेश करते रहेंगे। रथों और घोड़ों पर सवार राजा और राजकुमार तथा यहूदा प्रदेश के योद्धा, और यरूशलेम के निवासी, इन प्रवेश-द्वारों से आते-जाते रहेंगे। यह यरूशलेम नगर सदा आबाद रहेगा।</verse>
				<verse number="26">तब यहूदा प्रदेश के सब नगरों से, यरूशलेम नगर के आसपास के गांवों से, बिन्‍यामिन के भूमि-क्षेत्र से, शफेलाह के मैदानी नगरों से, पहाड़ी क्षेत्र से और नेगेब क्षेत्र से सब लोग अग्‍नि-बलि, पशु-बलि, अन्न-बलि और सुगन्‍धित धूप-बलि लाएंगे, और प्रभु के गृह, यरूशलेम के मन्‍दिर में स्‍तुति-बलि के रूप में उनको चढ़ाएंगे।</verse>
				<verse number="27">‘किन्‍तु यदि तुम मेरा वचन नहीं सुनोगे, और विश्राम दिवस को पवित्र नहीं रखोगे; यदि विश्राम दिवस पर किसी प्रकार का बोझ उठा कर यरूशलेम के प्रवेश-द्वारों से प्रवेश करोगे, तो मैं उन द्वारों में आग लगा दूंगा, और यह आग यरूशलेम के महलों को भस्‍म कर देगी, और कभी नहीं बुझेगी।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">प्रभु का यह वचन यिर्मयाह को मिला।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने कहा, ‘यिर्मयाह, उठ और कुम्‍हार के घर जा। वहां मैं तुझे अपना सन्‍देश सुनाऊंगा।’</verse>
				<verse number="3">अत: मैं कुम्‍हार के घर गया। मैंने देखा कि वह चाक पर मिट्टी के बर्तन बना रहा है।</verse>
				<verse number="4">और जो बर्तन उसने बनाया, वह उसके हाथ से बिगड़ गया। तब उसने उसी मिट्टी से दूसरा बर्तन, जो उस को अपनी आंखों में उचित लगा, बना लिया।</verse>
				<verse number="5">तब प्रभु का यह वचन मुझे मिला:</verse>
				<verse number="6">‘ओ इस्राएल के वंश! जैसा इस कुम्‍हार ने मिट्टी के साथ किया, क्‍या मैं तुम्‍हारे साथ वैसा नहीं कर सकता हूं? मुझ-प्रभु का यह कथन है: सुन, ओ इस्राएल के वंश! जैसे मिट्टी कुम्‍हार के हाथ में होती है, वैसे ही तू मेरे हाथ में है।</verse>
				<verse number="7">यह सच है कि जब मैं किसी कौम अथवा राज्‍य के सम्‍बन्‍ध में यह घोषित करता हूं कि मैं उसको उसके देश से उखाड़ कर नष्‍ट कर दूंगा और ध्‍वस्‍त कर दूंगा;</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु यदि वह राष्‍ट्र जिस के विनाश के सम्‍बन्‍ध में मैंने घोषणा की थी, अपने बुरे मार्ग को छोड़कर मेरी ओर लौटता है, तो मैं पछताता हूं कि मैंने उस राष्‍ट्र का अनिष्‍ट करने का निश्‍चय किया था।</verse>
				<verse number="9">‘यदि मैं कभी किसी राष्‍ट्र या राज्‍य के सम्‍बन्‍ध में यह घोषित करता हूं कि मैं उसको रोपूंगा, और उसकी जड़ें मजबूत करूंगा;</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु यदि वह मेरी दृष्‍टि में दुष्‍कर्म करता है, मेरे वचन को नहीं सुनता है, तो मैं पछताता हूं कि मैंने उस राष्‍ट्र की भलाई करने का निश्‍चय किया था।</verse>
				<verse number="11">‘अब, यिर्मयाह, तू यहूदा प्रदेश की जनता और यरूशलेम के निवासियों से यह कह: “प्रभु यों कहता है: देखो, मैं तुम्‍हारा अनिष्‍ट करने का विचार कर रहा हूँ; मैं तुम्‍हारे विरुद्ध अनिष्‍ट की योजना बना रहा हूं। अत: प्रत्‍येक मनुष्‍य अपने बुरे मार्ग को छोड़कर मेरी ओर लौटे, और तुम-सब अपना-अपना आचरण और व्‍यवहार सुधारो।”</verse>
				<verse number="12">‘किन्‍तु वे कहते हैं: “यह बेकार की बात है। हम अपनी योजना के अनुसार चलेंगे, अपने हठी हृदय के अनुसार काम करेंगे, आचरण करेंगे।”</verse>
				<verse number="13">‘अत: प्रभु यों कहता है: विश्‍व के राष्‍ट्रों से पूछो, क्‍या कभी किसी राष्‍ट्र ने ऐसा उत्तर सुना है? निस्‍सन्‍देह इस्राएली जाति ने अत्‍यन्‍त घिनौना काम किया है।</verse>
				<verse number="14">लबानोन पर्वत का बर्फ, चट्टानों से पिघलकर मैदान में आता है; क्‍या उसका बहना बन्‍द हो सकता है? क्‍या ठण्‍डे पानी की पहाड़ी नदियां, पहाड़ी झरने कभी सूख सकते हैं?</verse>
				<verse number="15">ऐसी असंभव बात मेरे निज लोगों ने संभव कर दी: वे मुझे भूल गए। वे झूठे देवी-देवताओं को सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाते हैं। वे अपने मार्गों पर ठोकर खाते हैं; वे प्राचीन मार्गों पर भटक गए हैं। वे राजमार्ग छोड़कर पगडण्‍डियों में खो गए हैं।</verse>
				<verse number="16">अत: उन का देश उजाड़ हो गया, उसको देखकर अन्‍य राष्‍ट्रों के लोग सदा व्‍याकुल रहेंगे। उससे गुजरनेवाला राहगीर आश्‍चर्य करता है, और सिर हिलाता है।</verse>
				<verse number="17">पूरबी वायु के समान मैं उन को शत्रुओं के सम्‍मुख बिखेर दूंगा; उनकी विपत्ति के दिन मैं उनको अपना मुंह नहीं, बल्‍कि पीठ दिखाऊंगा!’</verse>
				<verse number="18">यहूदा प्रदेश की जनता और यरूशलेम के निवासियों ने आपस में कहा, ‘आओ, हम यिर्मयाह के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचें; क्‍योंकि यिर्मयाह के न रहने से पुरोहितों की व्‍यवस्‍था समाप्‍त नहीं हो जाएगी, और न बुद्धिमान आचार्यों के बुद्धिमत्तापूर्ण परामर्श, और न ही नबियों की नबूवत। आओ हम झूठे आरोप में यिर्मयाह को पकड़ें और मार डालें। अच्‍छा हो कि हम उसकी बात पर ध्‍यान न दें।’</verse>
				<verse number="19">हे प्रभु, मेरी प्रार्थना पर ध्‍यान दे; मेरे निवेदन को सुन।</verse>
				<verse number="20">क्‍या भलाई का बदला बुराई है? फिर भी उन्‍होंने मेरा प्राण लेने के लिए गड्ढा खोदा है। प्रभु, स्‍मरण कर कि मैं उनकी भलाई के लिए तेरे सम्‍मुख खड़ा होकर तुझ से विनती करता था कि तेरा क्रोध उनसे दूर हो जाए।</verse>
				<verse number="21">अब प्रभु, तू उनके बच्‍चों को अकाल के मुख में जाने दे; उनको तलवार से मौत के घाट उतार दे। उनकी स्‍त्रियां निस्‍सन्‍तान हो जाएं, वे विधवा हो जाएं। पुरुषों की मौत महामारी से हो। उनके जवान बेटे युद्ध में मारे जाएं।</verse>
				<verse number="22">प्रभु, जब तू उन पर अचानक शत्रु-दल लाएगा, तब उनके मकानों से चीख-पुकार की आवाज निकले। उन्‍होंने मुझे गिराने के लिए गड्ढा खोदा है; मेरे पैरों को फांसने के लिए फंदा बिछाया है!</verse>
				<verse number="23">प्रभु, तू जानता है कि उन्‍होंने मेरी हत्‍या का षड्‍यन्‍त्र रचा है। तू उनका यह दुष्‍कर्म क्षमा मत करना। अपनी दृष्‍टि से उनका पाप मत मिटाना। प्रभु वे तेरे सामने ही लड़खड़ा कर गिरें; जब तेरी क्रोधाग्‍नि भड़क उठे, तब तू उनको उनके षड्‍यन्‍त्र का फल देना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">तब प्रभु ने यिर्मयाह से कहा, ‘जा और कुम्‍हार से एक सुराही खरीद। तब जनता के कुछ धर्मवृद्ध और कुछ अनुभवी पुरोहितों को अपने साथ ले,</verse>
				<verse number="2">और बेन-हिन्नोम की घाटी की ओर चला जा। वहां तू ठीकरी-द्वार पर खड़ा होना, जहां टूटे-फूटे बर्तनों का मलवा फेंका जाता है। ठीकरी-द्वार से तू मेरे सन्‍देश को सुनाना, जो मैं तुझे दूंगा।</verse>
				<verse number="3">तू उन से यह कहना: “ओ यहूदा प्रदेश के राजाओ और यरूशलेम के निवासियो, प्रभु का सन्‍देश सुनो। इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है; सुनो, मैं इस देश पर ऐसी विपत्ति ला रहा हूं कि उसके विषय में जो भी सुनेगा, उसका कलेजा दहल जाएगा।</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि तुम लोगों ने मुझ-प्रभु की आराधना त्‍याग कर इस स्‍थान में अन्‍य देवी-देवताओं को सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाए हैं, और यों मेरे निवास-स्‍थान को अपवित्र कर दिया है। इन देवी-देवताओं की उपस्‍थिति का अनुभव न तुम्‍हें, न तुम्‍हारे पूर्वजों और न यहूदा प्रदेश के राजाओं को हुआ है। तुम ने निर्दोष बच्‍चों के खून से इस स्‍थान को भर दिया है।</verse>
				<verse number="5">तुम ने बअल देवता के लिए ऊंचे टीलों पर वेदियाँ बनायी हैं ताकि तुम अपने बच्‍चों को अग्‍नि में बअल देवता को अर्पित करो, उसको अग्‍नि-बलि चढ़ाओ। ऐसा घृणित कार्य करने का न मैंने तुम्‍हें आदेश दिया और न ही अनुमति दी; और न कभी यह घृणित बात मेरे मन में आयी ही थी।</verse>
				<verse number="6">अत: मुझ-प्रभु का यह कथन है: सुनो, वे दिन आ रहे हैं, जब यह स्‍थान न तोपेत कहलाएगा, और न बेन-हिन्नोम की घाटी ही; वरन् यह स्‍थान ‘महावध की घाटी’ कहलाएगा।</verse>
				<verse number="7">मैं इस स्‍थान पर यहूदा प्रदेश के राजाओं और यरूशलेम के निवासियों की समझ रूपी सुराही खाली कर दूंगा, और उनके सैनिकों तथा लोगों के शरीर तलवार से कट-कटकर उनके शत्रुओं के सम्‍मुख, उनके प्राण के खोजियों के सामने गिरने लगेंगे। उनकी लाशें आकाश के पक्षियों और भूमि के पशुओं का आहार बन जाएँगी।</verse>
				<verse number="8">यह नगर एक आतंकपूर्ण नगर बन जाएगा, जिस से लोग व्‍याकुल होंगे। यहां से गुजरनेवाले राहगीर इसके विनाश को देखकर डर से कांप उठेंगे; वे चकित होंगे और घबरा जाएंगे।</verse>
				<verse number="9">जब उनके शत्रु और उनके प्राण के खोजी यरूशलेम नगर को घेर लेंगे, और यहूदा प्रदेश संकट में पड़ जाएगा तब हर आदमी अपने पड़ोसी का मांस खाएगा। मैं मां-बाप को उनके बेटों और बेटियों का मांस खिलाऊंगा।”</verse>
				<verse number="10">‘यिर्मयाह, तू अपने साथ के लोगों के सम्‍मुख सुराही को तोड़ देना।</verse>
				<verse number="11">और उनसे कहना, “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: इसी प्रकार मैं इन लोगों को और इस नगर को ऐसा तोड़ूंगा जैसे मिट्टी की सुराही को तोड़ा जाता है। जैसे टूटी हुई सुराही फिर नहीं जुड़ती वैसे ही ये लोग और यह नगर फिर नहीं बसेगा। कब्रिस्‍तान में गाड़ने के लिए जगह नहीं होगी, इसलिए लोगों के शव तोपेत गाह में गाड़े जाएंगे।</verse>
				<verse number="12">इस नगर और इसके निवासियों के साथ मैं ऐसा ही करूंगा। मैं-प्रभु कहता हूँ: मैं इस नगर को तोपेत गाह के समान ही बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="13">यहूदा प्रदेश के राजाओं के महल, यरूशलेम निवासियों के मकान, जहां आकाश की प्राकृतिक शक्‍तियों को सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाया गया है, अन्‍य देवी-देवताओं को पेय-बलि चढ़ायी गयी है, वे सब घर तोपेत पूजा-स्‍थल के समान अशुद्ध होंगे।” ’</verse>
				<verse number="14">यिर्मयाह उस तोपेत नामक स्‍थान से लौटे, जहां प्रभु ने उनको नबूवत करने के लिए भेजा था। वह यरूशलेम के मन्‍दिर के आंगन में खड़े हुए। यिर्मयाह ने सब लोगों से कहा,</verse>
				<verse number="15">‘इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: जिस विपत्ति की घोषणा मैंने तुम्‍हारे हठ और दुराचरण के कारण की है, वह मैं इस नगर और यहूदा प्रदेश के सब नगरों पर ला रहा हूं; क्‍योंकि तुमने अपना हृदय कठोर बना लिया है, और मेरे वचनों को सुनने से इन्‍कार कर दिया है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">प्रभु-भवन के सिपाहियों का नायक पशहूर बेन-इम्‍मेर था। वह पुरोहित भी था। जब उसने नबी यिर्मयाह को यह नबूवत करते हुए सुना,</verse>
				<verse number="2">तब उसने नबी यिर्मयाह को मारा और उनको काठ की बेड़ियों में जकड़ कर प्रभु-भवन के उपरले बिन्‍यामिन दरवाजे में डाल दिया।</verse>
				<verse number="3">दूसरे दिन पशहूर ने यिर्मयाह को मुक्‍त कर दिया। तब नबी ने उस से कहा, ‘अब प्रभु तुझे पशहूर नाम से नहीं, वरन् “चहुंओर आतंक” नाम से पुकारेगा।</verse>
				<verse number="4">प्रभु तेरे विषय में यों कहता है: मैं तुझे स्‍वयं तेरे लिए तथा तेरे मित्रों के लिए आतंक बना दूंगा। वे शत्रुओं की तलवार से कट-कट कर तेरी आंखों के सामने गिरेंगे। मैं समस्‍त यहूदा प्रदेश को बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप दूंगा। वह यहूदा प्रदेश के निवासियों को गुलाम बना कर बेबीलोन ले जाएगा, और उनको तलवार से मौत के घाट उतार देगा।</verse>
				<verse number="5">मैं यरूशलेम नगर की समस्‍त धन-सम्‍पत्ति, उस की समस्‍त जमा-पूंजी, समस्‍त बहुमूल्‍य साज-सामान, यहूदा प्रदेश के राजाओं का पैतृक खजाना उनके शत्रुओं के हाथ में दे दूंगा। उनके शत्रु उनको लूटेंगे, उन पर कब्‍जा कर लेंगे, और उनको बन्‍दी बनाकर बेबीलोन में ले जाएंगे।</verse>
				<verse number="6">‘और तू, पशहूर! तू और तेरे घर में रहनेवाला प्रत्‍येक व्यक्‍ति गुलाम बन कर बेबीलोन देश को जाएगा। पशहूर, तू निस्‍सन्‍देह बेबीलोन को जाएगा, और वहां तू मरेगा, और वहीं − परदेश में − तू अपने मित्रों के साथ गाड़ा जाएगा, जिनको तूने झूठी नबूवत सुनाई थी।’</verse>
				<verse number="7">हे प्रभु, तूने मुझे धोखा दिया, और मैंने धोखा खाया! प्रभु, तू मुझ से बलवान है, अत: मैं तेरे हाथों से पराजित हो गया। प्रभु, मैं तेरे कारण सब लोगों के लिए हंसी का पात्र बन गया हूं, वे दिन-भर मेरी हंसी उड़ाते हैं;</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि जब-जब मैं जोर से बोलता हूं, तब-तब मेरे ओठों से बड़े जोर-शोर से ‘हिंसा और विनाश’ की नबूवत ही निकलती है। प्रभु तेरा वचन मेरे लिए निन्‍दा और अपमान का कारण बन गया, और मैं यह दिन-भर सहता हूं।</verse>
				<verse number="9">यदि मैं यह कहूं, कि मैं तेरी चर्चा न करूंगा, तेरे नाम से नहीं बोलूंगा, तो मेरे हृदय में मानो अग्‍नि धधक उठती है, और वह हड्डियों में समा जाती है। मैं उस आग को बाहर निकलने से रोक नहीं पाता हूं; सचमुच मैं उसको रोक सकने में असमर्थ हो जाता हूं।</verse>
				<verse number="10">प्रभु, मैं अपने विरुद्ध अनेक लोगों की कानाफूसी सुनता हूँ। मेरे चहुं ओर आतंक का साम्राज्‍य है। लोग मेरे विरुद्ध यह कह रहे हैं: ‘आओ, हम उस पर दोष लगाएं; तब हम उसको अपराधी ठहरा देंगे।’ मेरे घनिष्‍ठ मित्र भी मेरे पतन की राह देख रहे हैं। वे कह रहे हैं, ‘शायद वह धोखा खाए। तब हम उसको अपने वश में कर लेंगे, और उससे बदला लेंगे।’</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु, प्रभु, तू मानो आतंकमय योद्धा है। तू मेरे साथ है। अत: मुझे सतानेवाले, मेरे बैरी, मुंह के बल गिरेंगे; वे मुझ पर प्रबल न होंगे। वे अपनी पराजय के कारण अत्‍यन्‍त लज्‍जित होंगे। उनका यह अपमान सदा बना रहेगा, और कभी भुलाया न जा सकेगा।</verse>
				<verse number="12">हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, तू धार्मिक जन को परखता है; तू हर एक व्यक्‍ति के हृदय और मन को जानता है। प्रभु, मैं अपनी आंखों से देखूं, कि तूने उनसे प्रतिशोध लिया है; क्‍योंकि मैंने अपना यह मुकदमा तुझ पर छोड़ दिया है।</verse>
				<verse number="13">प्रभु के लिए स्‍तुतिगान गाओ; प्रभु की स्‍तुति करो! क्‍योंकि उसने दुष्‍कर्मियों के हाथ से गरीब के प्राण मुक्‍त किए हैं।</verse>
				<verse number="14">जिस दिन मैं पैदा हुआ, उस दिन को आग लग जाए। जिस दिन मेरी मां ने मुझे जन्‍म दिया, वह दिन युग-युग तक शापित हो।</verse>
				<verse number="15">उस मनुष्‍य को धिक्‍कार है, जो मेरे पिता के पास यह खबर लाया था ‘आप को एक पुत्र उत्‍पन्न हुआ है’ और मेरे पिता को यह समाचार सुनाकर अत्‍यन्‍त आनन्‍दित किया था।</verse>
				<verse number="16">मेरे जन्‍म की खबर लानेवाला मनुष्‍य सदोम और गमोरा नगरों की तरह मिट जाए जिनको प्रभु ने कठोरता से उलट-पुलट दिया था। वह हर क्षण तनाव का जीवन जीए; वह सबेरे चीख-पुकार सुने; दोपहर को उसके कानों में युद्ध की ध्‍वनि पड़े।</verse>
				<verse number="17">तूने मुझे मां के पेट में ही क्‍यों न मार डाला? तब मेरी मां की कोख मेरी कबर बन जाती और मैं उसमें सदा पड़ा रहता।</verse>
				<verse number="18">प्रभु, मैं अपनी मां के पेट से बाहर क्‍यों आया? क्‍या कष्‍ट और दु:ख का जीवन बिताने के लिए? क्‍या मैं अपमान और निन्‍दा में अपना जीवन बिताता रहूंगा?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">राजा सिदकियाह ने पशहूर बेन-मलकियाह तथा पुरोहित सफन्‍याह बेन-मासेयाह को यिर्मयाह के पास भेजा और नबी से यह निवेदन किया,</verse>
				<verse number="2">‘बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने हम पर आक्रमण कर दिया है। आप, कृपया, इस सम्‍बन्‍ध में प्रभु से उसकी इच्‍छा मालूम कीजिए। कदाचित प्रभु हमारे मध्‍य अपने स्‍वभाव के अनुरूप आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करे और राजा नबूकदनेस्‍सर हम पर आक्रमण करने का विचार छोड़ दे!’ तब प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला।</verse>
				<verse number="3">यिर्मयाह ने राजा सिदकियाह के दूतों से कहा:</verse>
				<verse number="4">‘तुम सिदकियाह से यह कहोगे: “इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: देख, जो युद्ध के हथियार तेरे हाथ में हैं, और जिनके बल पर तू बेबीलोन के राजा तथा कसदी सेना से, जिसने तुझ को शहरपनाह की बाहरी ओर से घेर लिया है, लड़ रहा है, वे हथियार निष्‍फल हो जाएंगे, और मैं इस नगर के चौक में उनका ढेर लगा दूंगा।</verse>
				<verse number="5">ओ सिदकियाह, मैं स्‍वयं तेरे विरुद्ध लड़ूंगा और क्रोध, आक्रोश और क्रोधाग्‍नि में धधकता हुआ, तेरे विनाश के लिए अपनी बाहें फैलाऊंगा और तुझ पर अपना भुजबल प्रकट करूंगा।</verse>
				<verse number="6">मैं इस नगर के निवासियों और पशुओं, दोनों को मार डालूंगा। वे महामारी से मर जाएंगे।</verse>
				<verse number="7">मुझ-प्रभु की यह वाणी है: सुन, इसके पश्‍चात् मैं यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह और उसके राजकर्मचारियों को, तथा नगर के उन लोगों को जो महामारी, तलवार और अकाल से बच जाएंगे, बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के हाथ में, उनके प्राणों के खोजी, उनके शत्रुओं के हाथ में सौंप दूंगा। राजा नबूकदनेस्‍सर उन पर लेशमात्र भी दया नहीं करेगा। वह उनको जीवित नहीं छोड़ेगा, और न उन पर तरह खाएगा; वरन् वह उनको तलवार से मौत के घाट उतार देगा।”</verse>
				<verse number="8">‘यिर्मयाह, तू यहूदा प्रदेश की जनता से कहना: “प्रभु यों कहता है: देख, मैंने तुम्‍हारे सम्‍मुख एक ओर जीवन का मार्ग और दूसरी ओर मृत्‍यु का मार्ग रखा है।</verse>
				<verse number="9">जो मनुष्‍य इस नगर में ठहरेगा, वह तलवार, अकाल और महामारी से मार डाला जाएगा। किन्‍तु जो मनुष्‍य इस नगर से बाहर निकलेगा, और तुम लोगों को घेरनेवाली कसदी सेना के सामने अपने हथियार डाल देगा, वह जीवित रहेगा। युद्ध की लूट की तरह उसका प्राण बच जाएगा।</verse>
				<verse number="10">इस नगर की भलाई करने के लिए नहीं, बल्‍कि अनिष्‍ट करने के लिए मैंने इस नगर की ओर अपना मुंह किया है। मैं इस नगर को बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप दूंगा, और वह इस को आग में भस्‍म कर देगा,” प्रभु की यह वाणी है।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने यहूदा प्रदेश के राजा के सम्‍बन्‍ध में यह कहा: ‘ओ राजा दाऊद के वंश, प्रभु का यह सन्‍देश सुन। प्रभु यों कहता है, जो व्यक्‍ति लूट लिया गया है, उसको अत्‍याचारी के हाथ से बचा, प्रात: होते ही उसका न्‍याय कर दे। अन्‍यथा तेरे दुष्‍कर्मों के कारण मेरी क्रोधाग्‍नि भड़क उठेगी; और उसको बुझानेवाला कोई न होगा।’</verse>
				<verse number="12"></verse>
				<verse number="13">यरूशलेम नगरी के संबंध में प्रभु ने कहा, ‘ओ घाटी में रहने वाली, ओ मैदान की चट्टान! मैं तेरे विरुद्ध हूं। तुम कहती हो, “हम पर कौन आक्रमण कर सकता है? हमारे निवासस्‍थानों में कौन प्रवेश कर सकता है?”</verse>
				<verse number="14">पर मैं-प्रभु कहता हूँ: मैं तुम्‍हारे आचरण के अनुरूप तुम्‍हें दण्‍ड दूंगा। मैं तुम्‍हारी बस्‍ती के जंगल में दावानल सुलगा दूंगा; वह वन के आसपास के सब मकानों को भस्‍म कर देगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">प्रभु ने मुझसे यह कहा, ‘यिर्मयाह, तू यहूदा प्रदेश के राजा के महल में जा और वहां मेरा यह सन्‍देश सुना:</verse>
				<verse number="2">“यहूदा प्रदेश के राजा, जो दाऊद के सिंहासन पर विराजमान है! तू और तेरे राजकर्मचारियों तथा इन प्रवेश-द्वारों से आने-जाने वाले सब लोगो, प्रभु का यह वचन सुनो।</verse>
				<verse number="3">प्रभु यह कहता है: न्‍याय और धर्म का आचरण करो; जो मनुष्‍य लूट लिया गया है, उसको अत्‍याचारी के हाथ से बचाओ। विदेशी, अनाथ और विधवा के साथ बुरा व्‍यवहार मत करो; उन पर अत्‍याचार मत करो; और न राजमहल के इस स्‍थान में किसी निर्दोष की हत्‍या करो।</verse>
				<verse number="4">यदि तुम प्रभु का यह आदेश मानोगे, तो दाऊद के सिंहासन पर बैठनेवाले राजा और उनके कर्मचारी रथों और घोड़ों पर सवार हो कर तथा उनकी प्रजा इन प्रवेश-द्वारों से सुरक्षित गुजरते रहेंगे।</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु यदि तुम मेरे वचन का पालन नहीं करोगे, तो मुझे अपने नाम की सौगन्‍ध है: मैं इस स्‍थान को उजाड़ दूंगा।” ’</verse>
				<verse number="6">यहूदा के राजा के राजमहल के सम्‍बन्‍ध में प्रभु यह कहता है: ‘तू मेरे लिए गिलआद के सदृश प्रिय और लबानोन पर्वत के शिखर के सदृश सुन्‍दर था; किन्‍तु अब मैं तुझको मरुस्‍थल बना दूंगा, तुझको उजाड़ नगर-जैसा निर्जन कर दूंगा।</verse>
				<verse number="7">मैं तुझ पर चढ़ाई करने के लिए विध्‍वन्‍सकों को चुनूंगा; हर एक विध्‍वन्‍सक हथियारबन्‍द होगा। वे तेरे सुन्‍दरतम देवदारों को काट देंगे, और उनको आग में झोंक देंगे।</verse>
				<verse number="8">‘अनेक राष्‍ट्रों के निवासी, इस नगर से गुजरेंगे, और वे आपस में यह बात पूछेंगे, “प्रभु ने इस महानगर के साथ ऐसा व्‍यवहार क्‍यों किया?”</verse>
				<verse number="9">उनका साथी उन्‍हें बतायेगा, “इस महानगर के निवासियों ने अपने प्रभु परमेश्‍वर के विधान का त्‍याग कर दिया था, और वे अन्‍य देवताओं की पूजा और आराधना करने लगे थे।”</verse>
				<verse number="10">‘ओ यहूदा प्रदेश के निवासियो, मृत राजा योशियाह के लिए मत रोओ, और न उसके लिए शोक मनाओ। किन्‍तु राजा शल्‍लूम के लिए छाती पीट कर रोओ, जो बन्‍दी होकर जा रहा है। वह फिर नहीं लौटेगा; वह फिर अपनी मातृ-भूमि को नहीं देखेगा।’</verse>
				<verse number="11">यहूदा प्रदेश के राजा योशियाह का पुत्र शल्‍लूम, जो अपने पिता योशियाह के स्‍थान पर राज्‍य कर रहा था, और जो यहां से चला गया है, उस के विषय में प्रभु यह कहता है; ‘शल्‍लूम अब यहां फिर नहीं लौटेगा;</verse>
				<verse number="12">बल्‍कि वह उस देश में मरेगा, जहां वह बन्‍दी हो कर जा रहा है। वह इस देश को फिर नहीं देखेगा।’</verse>
				<verse number="13">‘धिक्‍कार है उसे, जो अधर्म के धन से अपना घर बनाता है, जो अन्‍याय के धन से ऊंचे-ऊंचे महल बनाता है। धिक्‍कार है उसे, जो अपने भाई-बन्‍धु से मुफ्‍त में अपनी सेवा करवाता है, और उसको मजदूरी नहीं देता।</verse>
				<verse number="14">वह कहता है, “मैं स्‍वयं एक बड़ा मकान बनाऊंगा, जिस में बड़े-बड़े उपरले कक्ष होंगे।” वह अपने महल के लिए खिड़कियां बनाता है, वह उसमें देवदार की लकड़ी के पटरे जड़ता है। वह उस को सिन्‍दूर से रंगता है।</verse>
				<verse number="15">क्‍या तू इसलिए राजा बना है कि दूसरों से अधिक देवदार की इमारतें बनाए? तेरा पिता खाता-पीता, आमोद-प्रमोद करता था, फिर भी वह न्‍याय और धर्म का आचरण करता था। अत: उसका भला हुआ।</verse>
				<verse number="16">वह निर्धन और निस्‍सहाय लोगों का न्‍याय करता था, इसलिए उसका भला हुआ। ऐसा कार्य करना ही मुझे जानना है। मुझ-प्रभु की यह वाणी है!</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु तेरी आंखें किस लिए हैं? तेरे पास हृदय है... पर किस लिए? अन्‍याय से लाभ कमाने के लिए, निर्दोष की हत्‍या करने के लिए, जनता पर अत्‍याचार और दमन करने के लिए?’</verse>
				<verse number="18">अत: प्रभु यहूदा प्रदेश के राजा योशियाह के पुत्र यहोयाकीम के विषय में यह कहता है: ‘लोग यह कहते हुए उसके लिए शोक नही मनाएंगे: “अरे मेरे भैया! अरी मेरी बहिन!” वे यह कहते हुए यहोयाकीम के लिए विलाप नहीं करेंगे: “आह स्‍वामी! हाय महाराज!”</verse>
				<verse number="19">गधे की लोथ के समान उसका शव घसीट कर यरूशलेम के प्रवेश-द्वारों से बाहर लाया जाएगा, और वहां फेंक दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="20">‘ओ यरूशलेम की जनता! लबानोन पहाड़ पर जा, और वहां छाती पीट कर रो; बाशान पहाड़ पर ऊंचे स्‍वर में रो; अबारीम पहाड़ पर चिल्‍ला-चिल्‍लाकर रो; क्‍योंकि तेरे सब प्रिय नेता मर गए हैं।</verse>
				<verse number="21">जब तू सुख में डूबी थी, तब मैंने तुझे चेतावनी दी थी; पर तूने मेरी उपेक्षा कर कहा, “मैं तेरी बात नही सुनूंगी।” तू अपने बचपन से यही आचरण करती आयी है। तूने मेरी वाणी नहीं सुनी; तून मेरी आज्ञा का उल्‍लंघन किया।</verse>
				<verse number="22">पवन तेरे सब चरवाहों को खदेड़ देगा; तेरे प्रिय नेता बन्‍दी हो कर स्‍वदेश से निष्‍कासित हो जाएंगे। तब तू अपमानित होगी; पराजय की ग्‍लानि से तेरा मुंह काला होगा। तेरे सब दुष्‍कर्मों का यही प्रतिफल तुझे मिलेगा।</verse>
				<verse number="23">ओ यरूशलेम नगरी, लबानोन की निवासिनी! देवदार के जंगलों में अपना घोंसला बनानेवाली! जब तुझमें गर्भवती स्‍त्री की पीड़ाएं उठेंगी, जब तुझ पर दु:ख का पहाड़ टूटेगा तब तू क्‍या दर्द से नहीं चीखेगी?’</verse>
				<verse number="24">प्रभु कहता है: ‘मुझे अपनी सौगन्‍ध है। चाहे यहोयाकीम का पुत्र, यहूदा प्रदेश का राजा कोन्‍याह, मेरे दाहिने हाथ में मुद्रा की अंगूठी होता, तो भी मैं उसको उतार कर फेंक देता।</verse>
				<verse number="25">निस्‍सन्‍देह मैं तुझको तेरे प्राण के खोजियों के हाथ में दे दूंगा; उनके हाथ में सौंप दूंगा, जिन से तू डरता है। मैं तुझको बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के हाथ में, और कसदी सेना के हाथ में सौंप दूंगा।</verse>
				<verse number="26">मैं तुझको और तेरी मां को उस देश में फेंक दूंगा, जो तुम्‍हारी जन्‍म भूमि नहीं है; और तुम दोनों की वहीं मृत्‍यु होगी।</verse>
				<verse number="27">तुम स्‍वदेश लौटने को तड़पोगे, पर वहां से कभी लौट न सकोगे।’</verse>
				<verse number="28">लोग कहते हैं, ‘क्‍या कोन्‍याह टूटा-फूटा, उपेिक्षत पात्र है? क्‍या वह तुच्‍छ बर्तन है जिस की कोई चिन्‍ता नहीं करता? तब वह और उसके बच्‍चे अज्ञात देश में क्‍यों फेंक दिए गए, उनको क्‍यों त्‍याग दिया गया?’</verse>
				<verse number="29">ओ मातृभूमि! ओ मातृभूमि! प्रभु की वाणी सुन।</verse>
				<verse number="30">प्रभु यों कहता है, ‘इस पुरुष को निर्वंश लिख, यह अपने जीवन में कभी सफल न होगा। इसके वंश में अब कोई ऐसा भाग्‍यवान न होगा। जो दाऊद के सिंहासन पर बैठेगा, और यहूदा प्रदेश पर पुन: राज्‍य करेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">प्रभु कहता है, ‘धिक्‍कार है शासकों को, मेरी प्रजा के चरवाहों को, जो मेरे चरागाह की भेड़ों को तितर-बितर कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="2">इसलिए मैं − तुम्‍हारा इस्राएली राष्‍ट्र का प्रभु परमेश्‍वर, अपने निज लोगों के शासकों-चरवाहों के सम्‍बन्‍ध में यों कहता हूं: तुमने मेरी भेड़ों की सुधि नहीं ली, और उन्‍हें तितर-बितर कर दिया, उनको चरागाह से हांक दिया। अत: मैं तुम्‍हारे इन दुष्‍कर्मों की सुधि लूंगा।’ प्रभु कहता है,</verse>
				<verse number="3">‘मैं अपने रेवड़ की बची हुई भेड़ों को उन-सब देशों से एकत्र करूंगा जहां मैंने उन को हांक दिया था। मैं उन को उन की भेड़शाला में वापस लाऊंगा, और वे फिर समृद्ध और असंख्‍य हो जाएंगी।</verse>
				<verse number="4">मैं उन पर ऐसे चरवाहे नियुक्‍त करूंगा, जो उनकी देखभाल करेंगे। तब मेरी भेड़ें नहीं डरेंगी, और न भ्रम में पड़ेंगी, उन में से एक भी नहीं खोएगी,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="5">प्रभु कहता है, ‘देखो, समय आ रहा है, जब मैं दाऊद के वंश-वृक्ष में एक शाखा निकालूंगा, और वह धार्मिक पुरुष होगा। वह राजा के रूप में राज्‍य करेगा। वह बुद्धि से शासन करेगा, और अपने देश में न्‍याय और धर्म से राज्‍य करेगा।</verse>
				<verse number="6">उस के समय में यहूदा प्रदेश सुरक्षित रहेगा, और इस्राएल प्रदेश निश्‍चिंत निवास करेगा। वह इस नाम से प्रसिद्ध होगा “प्रभु हमारा धर्म है।” ’</verse>
				<verse number="7">प्रभु कहता है, ‘देखो, वे दिन आ रहे हैं, जब लोग शपथ लेते समय यह नहीं कहेंगे “जीवंत प्रभु की सौगन्‍ध, जिसने इस्राएली जाति को मिस्र की गुलामी से निकाला था!”</verse>
				<verse number="8">बल्‍कि वे कहेंगे, “जीवंत प्रभु की सौगन्‍ध, जो इस्राएल के वंशजों को उत्तरी देश की गुलामी से, तथा उन देशों से निकाल कर लाया, जहां उसने उन्‍हें हांक दिया था।” तब वे स्‍वदेश में पुन: बस जाएंगे।’</verse>
				<verse number="9">नबियों के विषय में: मेरा हृदय भीतर ही भीतर फटा जा रहा है। मेरी देह की हड्डियाँ हिल उठी हैं। प्रभु के कारण, प्रभु के पवित्र वचनों के कारण मैं शराबी के समान मतवाला हो गया हूं, मुझ पर मानो मदिरा का नशा चढ़ गया है।</verse>
				<verse number="10">देश व्‍यभिचारियों से भर गया है; शाप के कारण धरती शोक में डूबी है। निर्जन प्रदेश के विशाल चरागाह सूखे पड़े हैं; पुरोहित और नबी दुष्‍कर्म करने को मानो कमर कसे रहते हैं, उनकी वीरता केवल हिंसा के लिए होती है। प्रभु कहता है, ‘ये दोनों धर्म से गिर गए हैं, स्‍वयं मैंने अपने भवन में इनके दुष्‍कर्म देखे हैं!</verse>
				<verse number="11"></verse>
				<verse number="12">इसलिए जैसे अंधकार में फिसलनेवाला पथ खतरनाक होता है, वैसे ही उनका मार्ग फिसलनेवाला बन जाएगा। वे उस मार्ग पर हांके जाएंगे, और फिसल कर गिर पड़ेंगे। उनके दण्‍ड-वर्ष के दिनों में मैं उन पर विपत्ति ढाहूंगा, प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="13">मैंने सामरी प्रदेश के नबियों में यह मूर्खतापूर्ण बात देखी थी: वे बअल देवता के नाम से नबूवत करते थे, और मेरे निज लोग-इस्राएलियों को पथभ्रष्‍ट कर देते थे।</verse>
				<verse number="14">मैंने यरूशलेम के नबियों में यह भयानक बात देखी है: वे व्‍यभिचार करते और झूठ बोलते हैं। वे दुष्‍कर्मियों का हाथ मजबूत करते हैं। अत: कोई भी आदमी बुरा मार्ग छोड़कर मेरे पास नहीं लौटता। वे-सब मेरे लिए सदोम नगर के समान बन गए हैं; यरूशलेम के सब रहने वाले गमोरा के निवासियों के सदृश हो गए हैं।’</verse>
				<verse number="15">अत: स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु इन नबियों के विषय में यह कहता है: ‘मैं इनको कड़वी से कड़वी वस्‍तु खाने को दूंगा; मैं इनको पीने के लिए विष दूंगा। क्‍योंकि यरूशलेम के इन नबियों ने सारे देश में अधर्म फैलाया है।’</verse>
				<verse number="16">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘तुम इन नबियों की नबूवत मत सुनो; क्‍योंकि ये तुम में झूठी आशा जगाते हैं। ये ईश्‍वरीय दर्शन की बातों का दावा करते हैं; पर ये बातें मुझ-प्रभु के मुख की नहीं, वरन् इनके मस्‍तिष्‍क की उपज होती हैं।</verse>
				<verse number="17">ये मुझ-प्रभु के वचन से घृणा करनेवालों से निरंतर कहते रहते हैं: “मत घबराओ! तुम्‍हारा भला होगा।” जो आदमी अपने हठी हृदय के अनुसार आचरण करता है, उससे ये कहते हैं, “मत डर, तेरा अनिष्‍ट नहीं होगा।” ’</verse>
				<verse number="18">इन नबियों में से कौन नबी प्रभु के दरबार में खड़ा था, और किसने प्रभु की बातें सुनीं, और उनको समझा है? किसने प्रभु के वचन सुने, और उन पर ध्‍यान दिया है?</verse>
				<verse number="19">प्रभु के क्रोध के तूफान को देखो! बवण्‍डर के सदृश उसके प्रकोप की आंधी बहने लगी! उसकी क्रोधाग्‍नि दुर्जन के सिर पर बरसेगी।</verse>
				<verse number="20">जब तक प्रभु अपने हृदय के संकल्‍प को कार्य रूप में परिणत नहीं करेगा, और उसको पूर्ण नहीं कर लेगा, तब तक वह अपने क्रोध को शांत नहीं करेगा। अन्‍तिम दिनों में तुम्‍हें यह बात स्‍पष्‍ट समझ में आ जाएगी।</verse>
				<verse number="21">प्रभु कहता है, ‘मैंने इन झूठे नबियों को नहीं भेजा; फिर भी ये दौड़ पड़े। मैं इन से नहीं बोला, तो भी ये नबूवत करते हैं।</verse>
				<verse number="22">यदि ये मेरे दरबार में उपस्‍थित रहते, तो निस्‍सन्‍देह ये मेरे निज लोगों को मेरा वचन सुना सकते थे, और उन्‍हें बुरे मार्ग से मेरे पास लौटा ले आते; उन्‍हें उनके बुरे रास्‍तों से वापस ले आते।’</verse>
				<verse number="23">प्रभु कहता है, ‘जब मैं पास हूँ, तब ही क्‍या मैं ईश्‍वर हूँ? और जब दूर हूँ, तब ईश्‍वर नहीं हूँ?</verse>
				<verse number="24">क्‍या मनुष्‍य अपने को ऐसे गुप्‍त स्‍थानों में छिपा सकता है कि मैं उसको न देख सकूं? क्‍या मेरी उपस्‍थिति से आकाश और पृथ्‍वी परिपूर्ण नहीं हैं?’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="25">‘मैंने इन नबियों की झूठी नबूवतें सुनी हैं, जो उन्‍होंने मेरे नाम से की हैं। ये कहते हैं, “हम ने परमेश्‍वर का दर्शन पाया है! हमने परमेश्‍वर का दर्शन पाया है।”</verse>
				<verse number="26">इन झूठे नबियों के हृदय में यह झूठ कब तक बना रहेगा? ये सदा झूठी नबूवत करते हैं, और अपने हृदय के अनुसार छल-कपट करते हैं।</verse>
				<verse number="27">ये मेरे निज लोगों को तथा आपस में एक-दूसरे को अपने झूठे दर्शन की बातें बता कर चाहते हैं कि मेरे निज लोग मेरा नाम भूल जाएं, जैसा इनके पूर्वज बअल देवता के लिए मेरा नाम भूल गए थे।</verse>
				<verse number="28">‘जिन नबियों को मेरा दर्शन मिलता है, वे मेरे दर्शन की बातें लोगों को बताएं; किन्‍तु जिनको मेरा वचन मिला है, वे सच्‍चाई से उस वचन के विषय में भी बताएं। कहां भूसा? कहां गेहूं?’ प्रभु की यह वाणी है,</verse>
				<verse number="29">‘मेरा वचन अग्‍नि है! मेरा वचन हथौड़ा है, जो चट्टान को टुकड़े-टुकड़े कर देता है!’</verse>
				<verse number="30">अत: प्रभु कहता है: ‘मैं झूठे नबियों के विरुद्ध हूँ जो मेरा वचन एक-दूसरे से चुरा कर सुनाते हैं।</verse>
				<verse number="31">मैं झूठे नबियों के खिलाफ हूँ जो झूठ-मूठ अपने मुंह से यह कहते हैं: “प्रभु यह कहता है।” ’</verse>
				<verse number="32">प्रभु की यह वाणी है, ‘देखो, मैं झूठी नबूवत, झूठे दर्शन की बातें करनेवाले नबियों के विरुद्ध हूं। मैंने इन नबियों को नहीं भेजा है, और न ही नबूवत सुनाने का दायित्‍व सौंपा है। ये अपने झूठ और व्‍यर्थ बातों से मेरे निज लोगों को पथ-भ्रष्‍ट करते हैं। इन झूठे नबियों से इस प्रजा को कुछ लाभ नहीं होता है;’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="33">‘यिर्मयाह! जब इस प्रजा में कोई व्यक्‍ति, नबी अथवा पुरोहित तुझ से यह पूछे: “प्रभु के वचन का भार क्‍या है?” तो तुम उससे कहना, “तुम ही भार हो! और मैं इस भार को फेंक दूंगा, प्रभु की यह वाणी है।”</verse>
				<verse number="34">यिर्मयाह, मैं इस प्रजा में उस व्यक्‍ति को, नबी अथवा पुरोहित को, जिस ने पूछा था, “प्रभु के वचन का भार क्‍या है?” दण्‍ड दूंगा; न केवल उसको वरन् उसके समस्‍त कुटुम्‍ब को दण्‍ड दूंगा। क्‍योंकि उस ने मेरे वचन को भार कहते हुए भी उसको हल्‍का ही समझा।</verse>
				<verse number="35">‘तुममें से प्रत्‍येक व्यक्‍ति को अपने पड़ोसी से, अपने भाई से मेरे वचन के सम्‍बन्‍ध में यह पूछना चाहिए, “प्रभु ने क्‍या उत्तर दिया?” अथवा, “प्रभु ने क्‍या कहा है?”</verse>
				<verse number="36">तुम मेरे वचन को भार मत कहना। प्रत्‍येक व्यक्‍ति की कथनी-बिना-करनी उसी का “भार” होगी। अत: तुम अपने परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, जीवंत परमेश्‍वर के वचन को मत बिगाड़ना।</verse>
				<verse number="37">‘तुम मेरे नबी से इस प्रकार कहना, “प्रभु ने तुम्‍हें क्‍या उत्तर दिया है?” अथवा, “प्रभु ने क्‍या कहा है?”</verse>
				<verse number="38">किन्‍तु यदि तुम कहोगे, “प्रभु के वचन का भार,” तो मैं यह कहता हूं: क्‍योंकि तुमने मेरे वचन को भार कहा है, जब कि मैंने तुम्‍हें मना किया था कि तुम यह मत कहना: ‘प्रभु के वचन का भार’,</verse>
				<verse number="39">अत: देखो, मैं तुम्‍हें निस्‍सन्‍देह भार के सदृश उठाऊंगा, और अपनी उपस्‍थिति से निकाल कर फेंक दूंगा − न केवल तुम्‍हें, बल्‍कि तुम्‍हारे नगर को भी जो मैंने तुम्‍हें और तुम्‍हारे पूर्वजों को दिया था।</verse>
				<verse number="40">मैं तुम पर स्‍थायी निन्‍दा और अनंत अपमान का भार लाद दूंगा, जिस को तुम कभी भूल न सकोगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">जब बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्‍सर यहूदा प्रदेश के राजा यकोन्‍याह बेन-यहोयाकीम को, तथा यहूदा प्रदेश के सामन्‍तों, कारीगरों और लोहारों की बन्‍दी बना कर यरूशलेम नगर से ले गया, और उनको बेबीलोन नगर में लाया, तब प्रभु ने मुझ को यह दर्शन दिखाया। मैंने यह देखा: प्रभु के मन्‍दिर के आंगन के सम्‍मुख दो टोकरियां हैं, जिन में अंजीर के फल हैं।</verse>
				<verse number="2">एक टोकरी के फल मौसम के प्रथम फलों के सदृश बहुत अच्‍छे हैं। किन्‍तु दूसरी टोकरी में खराब फल हैं, जो इतने खराब हैं कि कोई उन को खा भी नहीं सकता।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने मुझ से पूछा, ‘यिर्मयाह, तुझे क्‍या दिखाई दे रहा है?’ मैंने कहा, ‘दो प्रकार के अंजीर के फल: अच्‍छे... बहुत अच्‍छे, और बुरे... बहुत बुरे, इतने बुरे कि उन को कोई खा भी नहीं सकता।’</verse>
				<verse number="4">तब प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला।</verse>
				<verse number="5">इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है, ‘इन अच्‍छे अंजीर फलों के सदृश मैं यहूदा प्रदेश से निष्‍कासित लोगों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करूंगा। यद्यपि मैंने उनको इस देश से निकाल कर कसदी जाति के देश में भेज दिया है,</verse>
				<verse number="6">तो भी मैं उनका भला करने के उद्देश्‍य से उन पर दृष्‍टि करूंगा, और उन को फिर इस देश में वापस लाऊंगा। मैं उन को पुन: स्‍थापित करूंगा, और फिर कभी उन को ध्‍वस्‍त नहीं करूंगा। मैं उनको पुन: बोऊंगा, और उनको जड़-मूल से नहीं उखाड़ूंगा।</verse>
				<verse number="7">मैं उन को ऐसा हृदय दूंगा, जिससे वे मुझे जानेंगे कि मैं ही प्रभु हूं। मैं उनका परमेश्‍वर हूंगा, और वे मेरे निज लोग होंगे, क्‍योंकि वे सच्‍चे हृदय से मेरे पास लौटे आएंगे।’</verse>
				<verse number="8">प्रभु यों कहता है, ‘बुरे अंजीर फलों के समान, जो इतने बुरे हैं कि खाए भी नहीं जा सकते, मैं यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह, सामंतों और यरूशलेम के बचे हुए निवासियों तथा मिस्र देश के रहनेवालों के साथ बुरा व्‍यवहार करूंगा।</verse>
				<verse number="9">मैं उनको पृथ्‍वी के समस्‍त राज्‍यों के लिए आतंक का कारण बना दूंगा। मैं उनको जिन-जिन देशों में हांक कर ले जाऊंगा वहां-वहां के लोग उनकी निंदा करेंगे, उनका उपहास करेंगे, उनको ताना मारेंगे और शाप देंगे।</verse>
				<verse number="10">जो देश मैंने उनको और उनके पूर्वजों को दिया था, उस में जब तक वे पूर्णत: नष्‍ट नहीं हो जाएंगे, मैं उनको तलवार, महामारी और अकाल से नष्‍ट करता रहूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश की समस्‍त जनता के सम्‍बन्‍ध में यिर्मयाह को प्रभु का संदेश मिला। उस समय यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल का चौथा वर्ष था, (तथा बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के राज्‍य का पहला वर्ष था)।</verse>
				<verse number="2">नबी यिर्मयाह ने यहूदा प्रदेश की सब जनता तथा यरूशलेम नगर के निवासियों से यह कहा:</verse>
				<verse number="3">‘यहूदा प्रदेश के राजा योशियाह बेन-आमोन के राज्‍य के तेरहवें वर्ष से लेकर आज के दिन तक अर्थात् पिछले तेईस वर्ष से मुझे प्रभु का वचन मिल रहा है। मैंने निरन्‍तर उत्‍साह से तुम्‍हें प्रभु का वचन सुनाया, लेकिन तुमने नहीं सुना।</verse>
				<verse number="4">यद्यपि प्रभु अपने वचन को सुनाने के लिए अपने सेवक-नबियों को तुम्‍हारे पास नियमित रूप से भेजता रहा, किन्‍तु तुमने उसका सन्‍देश नहीं सुना, और न ही सुनने के लिए कान लगाया।</verse>
				<verse number="5">प्रभु कहता रहा, “तुम में से प्रत्‍येक मनुष्‍य पश्‍चात्ताप करे, अपने बुरे मार्ग से लौटे, अपने दुष्‍कर्मों को छोड़े, और लौट कर उस देश पर निवास करे जो तुम्‍हारे प्रभु ने तुम्‍हें और तुम्‍हारे पूर्वजों को प्राचीन काल में सदा के लिए दिया था।</verse>
				<verse number="6">अन्‍य जातियों के देवताओं की सेवा करने के लिए उनका अनुसरण मत करो, और न उनकी पूजा करो। अपने हाथ के कामों से मेरा क्रोध मत भड़काओ! तब मैं तुम्‍हारा अनिष्‍ट नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु तुमने मेरी बात नहीं सुनी, और अपने पैरों पर कुल्‍हाड़ी मारने के लिए अपने हाथ के कामों से मेरा क्रोध भड़काया।”</verse>
				<verse number="8">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, “देखो, तुमने मेरी आज्ञाओं का पालन नहीं किया,</verse>
				<verse number="9">इसलिए मैं उत्तर दिशा में रहनेवाले कबीलों को तथा बेबीलोन के राजा, अपने सेवक नबूकदनेस्‍सर को भेजूंगा। मैं इस देश पर, इस देश के निवासियों पर तथा इस देश के आसपास के सब राष्‍ट्रों पर कबीलों तथा नबूकदनेस्‍सर से आक्रमण कराऊंगा। मैं इन सब को पूर्णत: नष्‍ट कर दूंगा, और इनको आतंक का कारण बना दूंगा। ये सदा के लिए उजड़ जाएंगे और इनको देखकर अन्‍य कौमों के लोग व्‍याकुल हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="10">मैं इनको इतना दु:ख दूंगा कि ये हंसना-गाना भूल जाएंगे। दूल्‍हा और दुल्‍हिन के मुंह से भी आनन्‍द-उल्‍लास की आवाज नहीं निकलेगी। स्‍त्रियाँ चक्‍की पीसना भूल जाएंगी, और घरों में दीपक नहीं जलेंगे।</verse>
				<verse number="11">यह सारा देश उजाड़ और खण्‍डहर हो जाएगा, और इस के आसपास रहनेवाली जातियां भी सत्तर वर्ष तक बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर की गुलामी करेंगे।”</verse>
				<verse number="12">‘प्रभु यह कहता है: “सत्तर वर्ष के पश्‍चात् मैं बेबीलोन के राजा, तथा उस राष्‍ट्र को, कसदी कौम के देश को उनके दुष्‍कर्मों के लिए दण्‍ड दूंगा। मैं उस देश को सदा के लिए उजाड़ दूंगा।</verse>
				<verse number="13">जिन विपत्तियों के विषय में मैंने कहा है, मैं उन सब को इन पर लाऊंगा, और जो-जो विपत्तियाँ इस पुस्‍तक में लिखी हैं, और जिन के विषय में यिर्मयाह ने नबूवत की है, वे सब इन राष्‍ट्रों पर पड़ेंगी।</verse>
				<verse number="14">अनेक राष्‍ट्र और बड़े-बड़े राजा उनको अपना गुलाम बनाएंगे। मैं उनको उनके दुष्‍कर्मों और उनके हाथों के कामों का प्रतिफल दूंगा।” ’</verse>
				<verse number="15">इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर ने मुझसे कहा, ‘यिर्मयाह, मेरे हाथ से मेरे क्रोध-रूपी मदिरा का प्‍याला ले, और जिन राष्‍ट्रों के पास तुझ को मैं भेज रहा हूं, उनको पिला दे।</verse>
				<verse number="16">मैं उनके मध्‍य शत्रु की तलवार भेजूंगा, जिसके कारण वे मेरे क्रोध-रूपी मदिरा को पीकर लड़खड़ाएंगे और मदमस्‍त हो जाएंगे।’</verse>
				<verse number="17">अत: मैंने प्रभु के हाथ से प्‍याला लिया, और जिन राष्‍ट्रों के पास प्रभु ने मुझे भेजा था, उनको पिला दिया। (</verse>
				<verse number="18">तब प्रभु ने यरूशलेम नगर, तथा यहूदा प्रदेश के नगरों को, उसके राजाओं और सामन्‍तों को नष्‍ट कर दिया। ये नगर उजाड़ और खण्‍डहर हो गए, और आज के दिन तक वे शापग्रस्‍त हैं। अन्‍य जाति के लोग उनको देखकर व्‍याकुल हो जाते हैं।)</verse>
				<verse number="19">प्‍याले से पीनेवाले ये हैं: मिस्र देश का राजा फरओ, और उसके कर्मचारी, सामन्‍त और उसकी समस्‍त प्रजा,</verse>
				<verse number="20">उन के मध्‍य रहनेवाले सब विदेशी; ऊज देश के राजा; पलिश्‍ती देश के इन नगर-राज्‍यों के राजा: अश्‍कलोन, गाजा, एक्रोन और अश्‍दोद नगर का बचा हुआ भाग;</verse>
				<verse number="21">एदोम; मोआब; और अम्‍मोन देश के नगर;</verse>
				<verse number="22">सूर के सब राजा, सीदोन के सब राजा और समुद्र के उस पार के तटीय देशों के राजा;</verse>
				<verse number="23">ददान, तेमा और बूज जाति के लोग, और वे सब जो गाल के बालों को मूंड़ते हैं;</verse>
				<verse number="24">अरब के सब राजा, मरुस्‍थल में रहनेवाले सम्‍मिश्रित कबीले के राजा;</verse>
				<verse number="25">जिम्री, एलाम और मादय देशों के सब राजा;</verse>
				<verse number="26">उत्तर के सब राजा, जो पास अथवा दूर देशों पर राज्‍य करते हैं। एक के बाद दूसरे को, अर्थात् पृथ्‍वी की सतह पर विश्‍व में जितने राजा हैं, सब को प्रभु के क्रोध की मदिरा पिलायी जा रही है। इन सब के पश्‍चात् बेबीलोन के राजा को मदिरा पीना पड़ेगी।</verse>
				<verse number="27">‘यिर्मयाह, तब तू उन से यह कहना: ‘इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: “पियो! मदमस्‍त हो जाओ, और वमन करो। मैं तुम्‍हारे मध्‍य शत्रु की तलवार भेज रहा हूं। उसके कारण भूमि पर गिर पड़ो, और फिर कभी न उठो।”</verse>
				<verse number="28">‘यिर्मयाह, यदि वे तेरे हाथ से प्‍याला नहीं लेंगे, और इन्‍कार करेंगे तब तू उन से यह कहना: “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: तुम्‍हें यह पीना ही पड़ेगा।</verse>
				<verse number="29">देखो, जो नगर मेरे नाम से प्रसिद्ध है, उस का मैं अनिष्‍ट करनेवाला हूं, तो क्‍या तुम मेरे दण्‍ड से बच जाओगे? कदापि नहीं। तुम नहीं बच सकते। स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: मैं पृथ्‍वी के समस्‍त निवासियों को नष्‍ट करने के लिए शत्रु की तलवार को बुला रहा हूं।”</verse>
				<verse number="30">‘यिर्मयाह, तू इन शब्‍दों में उन के विरुद्ध यह नबूवत करना। तू उन से कहना: “प्रभु अपने उच्‍च आसन से गरजेगा; वह अपने पवित्र निवास से उच्‍च स्‍वर में कहेगा। वह पृथ्‍वी के सब निवासियों के विरुद्ध, अपनी चराई के विरोध में सिंह के सदृश दहाड़ेगा; जैसे रस-कुण्‍ड में अंगूर रौंदनेवाले आवाज करते हैं, वैसे ही वह भी ललकारेगा।</verse>
				<verse number="31">उसका गर्जन पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक गूंज उठेगा, क्‍योंकि प्रभु ने पृथ्‍वी की सब कौमों पर मुकदमा किया है वह समस्‍त मानव-जाति का न्‍याय करेगा, और दुर्जनों को तलवार से मौत के घाट उतार देगा,” प्रभु ने यह कहा है।’</verse>
				<verse number="32">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘देखो, अनिष्‍ट की एक लहर एक राष्‍ट्र से दूसरे राष्‍ट्र में फैलेगी। पृथ्‍वी के उत्तरी सीमान्‍त से एक बड़ी आंधी उठ रही है।’</verse>
				<verse number="33">जिन लोगों को प्रभु इस दिन मारेगा, उनके शव पृथ्‍वी के एक छोर से दूसरे छोर तक पड़े रहेंगे। उन के लिए कोई शोक नहीं मनाएगा, और न कोई उनके शव एकत्र कर उनको गाड़ेगा। वे मैदान में कूड़े के ढेर के समान पड़े रहेंगे।</verse>
				<verse number="34">‘ओ राष्‍ट्र के चरवाहो, रोओ, ऊंचे स्‍वर में शोक मनाओ। ओ प्रजा के स्‍वामियो, राख के ढेर में लोटो। क्‍योंकि तुम्‍हारे वध होने के दिन समीप आ गए हैं, तुम्‍हारे तितर-बितर होने के दिन पास आ गए हैं। मोटे-ताजे मेढ़ों की तरह तुम्‍हारा काटा जाना निश्‍चित है।</verse>
				<verse number="35">चरवाहे प्राण बचा कर कहां शरण लेंगे? शरण-स्‍थान कहीं नहीं है। भेड़ों के स्‍वामी भाग कर नहीं बच सकते।</verse>
				<verse number="36">सुनो, चरवाहों का रोना-पीटना। भेड़ों के स्‍वामी कैसे रो रहे हैं। प्रभु उनकी चराई को नष्‍ट कर रहा है।</verse>
				<verse number="37">प्रभु की क्रोधाग्‍नि के कारण शान्‍त भेड़-शालाएं भस्‍म हो गईं।</verse>
				<verse number="38">जैसे युवा सिंह अपनी गुफा से बाहर निकलता है, वैसे ही प्रभु निकला है। उसकी क्रोधाग्‍नि से सारा देश उजाड़ हो गया है, अत्‍याचारी की तलवार ने उसको नष्‍ट कर दिया है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल के आरंभिक वर्ष में प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला।</verse>
				<verse number="2">‘प्रभु यों कहता है: जा, प्रभु-गृह के आंगन में खड़ा हो और मेरे भवन में यहूदा प्रदेश के नगरों से आनेवाले आराधकों से यह कह। मैं तुझसे जो बातें कहूंगा, वह सब उन से कहना, एक शब्‍द भी उन से मत छिपाना।</verse>
				<verse number="3">हो सकता है, वे मेरे इन वचनों को सुन कर अपने कुमार्ग से लौटें, और उनके दुष्‍कर्मों के कारण जो मैंने उनका अनिष्‍ट करने का निश्‍चय किया है, उससे मैं पछताऊं।</verse>
				<verse number="4">‘यिर्मयाह, तू उनसे यह कहना: “प्रभु यों कहता है: यदि तुम मेरी बात नहीं सुनोगे, जो व्‍यवस्‍था मैंने तुम्‍हारे सामने रखी है, उस पर नहीं चलोगे,</verse>
				<verse number="5">और मेरे सेवक नबियों की शिक्षाओं पर ध्‍यान नहीं दोगे, जिनको मैंने अविलम्‍ब तुम्‍हारे पास भेजा है (सच तो यह है कि तुमने उनके वचनों पर ध्‍यान नहीं दिया!),</verse>
				<verse number="6">तो मैं यरूशलेम के इस मन्‍दिर को शिलोह के समान तहस-नहस कर दूंगा, और इस नगर को पृथ्‍वी की सब जातियों के लिए ‘शाप नगरी’ बना दूंगा।” ’</verse>
				<verse number="7">पुरोहितों, नबियों और मन्‍दिर में आराधना करनेवाले सब लोगों ने नबी यिर्मयाह को प्रभु के भवन में ये बातें कहते हुए सुना।</verse>
				<verse number="8">जब यिर्मयाह प्रभु का यह वचन सब लोगों को सुना चुके जिसका आदेश प्रभु ने उनको दिया था, तब पुरोहितों और नबियों ने तथा मन्‍दिर में उपस्‍थित लोगों ने उनको पकड़ लिया, और कहा, ‘तुम जीवित नहीं रह सकते।</verse>
				<verse number="9">तुम प्रभु के नाम में यह नबूवत क्‍यों कर रहे हो कि यह मन्‍दिर शीलोह के मन्‍दिर के समान तहस-नहस हो जाएगा, और यह नगर उजाड़ और निर्जन हो जाएगा?’ सब लोगों ने यिर्मयाह को प्रभु के भवन में घेर लिया।</verse>
				<verse number="10">यहूदा प्रदेश के उच्‍चाधिकारियों ने यह खबर सुनी। वे राजमहल से निकलकर प्रभु के भवन में आए, और वहां मन्‍दिर के नव प्रवेश-द्वार पर आसन जमा कर बैठ गए। नबी यिर्मयाह का न्‍याय आरम्‍भ हुआ।</verse>
				<verse number="11">पुरोहितों और नबियों ने उच्‍चाधिकारियों और जनता से कहा, ‘यह आदमी मृत्‍यु-दण्‍ड के योग्‍य है। आप लोगों ने स्‍वयं अपने कानों से सुना है कि इस ने हमारे इस नगर के विरुद्ध नबूवत की है।’</verse>
				<verse number="12">तब यिर्मयाह ने उच्‍चाधिकारियों और समस्‍त जनता से कहा, ‘प्रभु ने इस मन्‍दिर और इस नगर के विरुद्ध नबूवत करने के लिए मुझे भेजा है, और तुम-सब ने प्रभु के ये वचन सुने।</verse>
				<verse number="13">अत: अब अपना आचरण सुधारो, अपने बुरे कामों को छोड़ो, और अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी को सुनो। तब कदाचित् प्रभु अपने निश्‍चय के लिए पछताए; क्‍योंकि उसने तुम्‍हारा अनिष्‍ट करने का निश्‍चय किया है, जिसकी घोषणा उसने की है।</verse>
				<verse number="14">देखो, मैं तुम्‍हारे हाथ में हूं। जो तुम्‍हारी दृष्‍टि में उचित और भला लगे, वही मेरे साथ करो।</verse>
				<verse number="15">पर यह अच्‍छी तरह समझ लो कि अगर तुम मुझे प्राण-दण्‍ड दोगे, तो तुम निर्दोष मनुष्‍य की हत्‍या करने के कारण दोषी ठहरोगे, और मेरी हत्‍या का दोष तुम पर, इस नगर पर और नगर-निवासियों के मत्‍थे पड़ेगा। क्‍योंकि यह सच है कि प्रभु ने मुझे तुम्‍हें यह वचन सुनाने के लिए भेजा है।’</verse>
				<verse number="16">तब उच्‍चाधिकारियों और जनता ने पुरोहितों और नबियों से कहा, ‘इस मनुष्‍य ने ऐसा कोई काम नहीं किया है कि इस को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया जाए। इस ने तो हमारे प्रभु परमेश्‍वर के नाम से वचन सुनाया है।’</verse>
				<verse number="17">उसी समय यहूदा प्रदेश के धर्मवृद्ध खड़े हुए और उन्‍होंने एकत्रित जन-समुदाय से कहा,</verse>
				<verse number="18">‘भाइयो, हमारे यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह के राज्‍य-काल में मोरेशेत नगर के रहनेवाले नबी मीकायाह नबूवत करते थे। उन्‍होंने यहूदा की समस्‍त जनता से यह कहा था: “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता है: सियोन की पवित्र भूमि पर शत्रु-सेना का हल चलेगा; यरूशलेम नगर मलवों का ढेर बन जाएगा; और मन्‍दिर का पहाड़ पूजास्‍थल का जंगल बन जाएगा!”</verse>
				<verse number="19">‘हम आप-सब से पूछते हैं: क्‍या राजा हिजाकियाह ने नबी मीकायाह की इस कठोर नबूवत के कारण उन को मृत्‍यु-दण्‍ड दिया? कदापि नहीं; बल्‍कि वह प्रभु से डरा, और उसने प्रभु की कृपा के लिए विनती की। अत: प्रभु अपने निश्‍चय के लिए पछताया, और उसने यहूदा प्रदेश का अनिष्‍ट करने का जो निश्‍चय किया था, और जिसकी उसने घोषणा की थी, वह नहीं किया। किन्‍तु हम तो इस मनुष्‍य के साथ यह व्‍यवहार कर अपने ऊपर महा विपत्ति ला रहे हैं।’</verse>
				<verse number="20">वहां एक और मनुष्‍य था। वह प्रभु के नाम में नबूवत करता था। उसका नाम ऊरीयाह बेन-शमायाह था। वह किर्यत्‍यरीम गांव का रहनेवाला था। ऊरीयाह ने भी नबी यिर्मयाह के समान, उन्‍हीं के शब्‍दों में इस नगर तथा इस प्रदेश के विरुद्ध नबूवत की।</verse>
				<verse number="21">जब राजा यहोयाकीम, उसके महायोद्धाओं तथा उच्‍चाधिकारियों ने ऊरीयाह की नबूवत सुनी, तब राजा ने उसको मार डालने का प्रयत्‍न किया। ऊरीयाह ने यह सुना, तो वह डर गया, और प्राण बचा कर मिस्र देश भाग गया।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु राजा यहोयाकीम ने कुछ सैनिकों को, एलनातान बेन-अकबोर तथा उसके साथ कुछ और लोगों को मिस्र देश भेजा।</verse>
				<verse number="23">वे ऊरीयाह को मिस्र देश से पकड़ कर लाए, और उसको राजा यहोयाकीम के सामने पेश किया। राजा यहोयाकीम ने अपनी तलवार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, और शव को जन-साधारण के कब्रिस्‍तान में फेंक दिया।</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु उच्‍चाधिकारी अहीकाम बेन-शापान ने यिर्मयाह की मदद की। अत: यिर्मयाह भीड़ के हाथ में नहीं सौंपे गए, अन्‍यथा भीड़ उनको मार डालती।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह बेन-योशियाह के राज्‍य-काल के आरम्‍भ में प्रभु का यह सन्‍देश मुझ-यिर्मयाह को मिला।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने मुझसे कहा, ‘रस्‍सियों के बन्‍धन और जूए बना, और उन को अपनी गर्दन पर रख।</verse>
				<verse number="3">उस के बाद राजदूतों के हाथ, जो यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के पास यरूशलेम में आए हैं, यह सन्‍देश मोआब, अम्‍मोन, सोर और सीदोन के राजाओं के भेज।</verse>
				<verse number="4">राजदूतों को यह दायित्‍व सौंपना कि वे अपने-अपने स्‍वामी से यह कहें: “इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: तुम अपने-अपने स्‍वामी से यह कहना:</verse>
				<verse number="5">मैंने ही अपने महा सामर्थ्य तथा भुजबल से यह पृथ्‍वी बनाई है। मैंने ही पृथ्‍वी के सब मनुष्‍यों तथा पशुओं को रचा है। यह पृथ्‍वी जिसको मैं देना उचित समझता हूं, उस को देता हूं।</verse>
				<verse number="6">सुनो, मैंने पृथ्‍वी के ये सब देश बेबीलोन के राजा अपने सेवक नबूकदनेस्‍सर के हाथ में सौंप दिए हैं। मैंने धरती के पशुओं को भी उस के अधीन कर दिया है, कि वे उस की सेवा करें।</verse>
				<verse number="7">जब तक उस के देश के पतन का निर्धारित समय नहीं आता, तब तक पृथ्‍वी की सब जातियां उसकी, उसके पुत्र की और पौत्र की सेवा करेंगी। निर्धारित समय के पश्‍चात् अनेक जातियां और बड़े राजा उसको अपना गुलाम बना लेंगे।</verse>
				<verse number="8">“किन्‍तु इस निर्धारित समय के अन्‍तर्गत यदि कोई राष्‍ट्र अथवा राज्‍य बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर की सेवा नहीं करेगा, उसकी गुलामी का जूआ अपनी गर्दन पर नहीं रखेगा, तो मैं उस राष्‍ट्र या राज्‍य को तलवार, अकाल और महामारी से दण्‍डित करूंगा, मैं अपने सेवक नबूकदनेस्‍सर के हाथ से उस को पूर्णत: नष्‍ट कर दूंगा। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="9">“तुम्‍हारे नबी, सगुन विचारनेवाले, तुम्‍हारे स्‍वप्‍न-द्रष्‍टा, टोनहे, तांत्रिक कहते हैं, ‘ओ मेरे देश-वासियो, तुम बेबीलोन के राजा की गुलामी नहीं करोगे।’ तुम उनकी बातों पर ध्‍यान मत दो।</verse>
				<verse number="10">वे झूठ बोलते हैं, ताकि तुम उन की नबूवत के फलस्‍वरूप अपने देश से निष्‍कासित हो जाओ, और मैं तुम्‍हें तुम्‍हारे देश से हांक दूं और तुम नष्‍ट हो जाओ।</verse>
				<verse number="11">“किन्‍तु जो जाति बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर की गुलामी के जूए को अपनी गर्दन पर रखेगी, और उसकी सेवा करेगी, उस को मैं उस के देश में रहने दूंगा, और वे अपनी भूमि को जोतेंगे, और वहीं बसे रहेंगे। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।” ’</verse>
				<verse number="12">मैंने यहूदा के राजा सिदकियाह से ऐसा ही कहा, ‘महाराज, आप बेबीलोन के राजा की अधीनता स्‍वीकार कर लीजिए, और उसकी तथा उसकी प्रजा की गुलामी कीजिए। तब आप जीवित रहेंगे।</verse>
				<verse number="13">आप, आपकी प्रजा तलवार, अकाल और महामारी से क्‍यों मरें? जैसा प्रभु ने कहा है कि जो राष्‍ट्र बेबीलोन के राजा की अधीनता स्‍वीकार नहीं करेगा, वह तलवार, अकाल और महामारी से नष्‍ट हो जाएगा।</verse>
				<verse number="14">आप इन नबियों की बातें मत सुनिए जो आप से कह रहे हैं, “आप बेबीलोन के राजा के अधीन नहीं होंगे।” जो नबूवत ये लोग आप को सुना रहे हैं, वह केवल झूठ है।</verse>
				<verse number="15">प्रभु यह कहता है, “मैंने इन को नहीं भेजा है। परन्‍तु ये लोग मेरे नाम से झूठ-मूठ नबूवत कर रहे हैं। इन का परिणाम यह होगा कि मैं तुझ को इस देश से हांक दूंगा, और तू और तेरे ये नबी जो तुझसे नबूवत करते हैं, नष्‍ट हो जाएंगे।” ’</verse>
				<verse number="16">इस के बाद मैंने पुरोहितों और समस्‍त जनता से कहा, ‘प्रभु यों कहता है: तुम अपने इन नबियों की बातें मत सुनो। ये तुम से नबूवत करते हैं कि प्रभु-भवन के पवित्र पात्र शीघ्र ही बेबीलोन नगर से वापस आ जाएंगे। यह केवल झूठी नबूवत है।</verse>
				<verse number="17">ओ पुरोहितो, और लोगो, तुम इन नबियों की बातें मत सुनो, वरन् बेबीलोन के राजा की अधीनता स्‍वीकार करो। तब तुम जीवित रहोगे। यह नगर क्‍यों उजाड़ हो?</verse>
				<verse number="18">यदि ये नबी सचमुच प्रभु के नबी हैं, और प्रभु का वचन उनके साथ है, तो वे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु से विनती करें कि शत्रु-सैनिक उस के भवन में बचे हुए पवित्र पात्रों को, राजमहल के बहुमूल्‍य पात्रों तथा यरूशलेम के समस्‍त कीमती पात्रों को न लूटें, और उनको भी बेबीलोन न ले जाएं।</verse>
				<verse number="19">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु उन स्‍तम्‍भों, हौज, आधार-स्‍तम्‍भों और नगर में बचे हुए पात्रों के सम्‍बन्‍ध में कहता है,</verse>
				<verse number="20">जो बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्‍सर अपने साथ नहीं ले गया था, जब वह यहूदा प्रदेश के राजा यकोन्‍याह बेन-यहोयाकीम को, तथा उसके साथ यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम के समस्‍त उच्‍चाधिकारियों को बन्‍दी बना कर यरूशलेम नगर से बेबीलोन ले गया था −</verse>
				<verse number="21">जो पवित्र और बहुमूल्‍य पात्र प्रभु के भवन में, राजमहल में तथा यरूशलेम नगर में बच गए हैं, उनके सम्‍बन्‍ध में इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है:</verse>
				<verse number="22">ये पात्र लुटकर बेबीलोन नगर ले जाये जाएंगे, और वहां तब तक रहेंगे जब तक मैं उनकी सुधि न लूंगा। उसके पश्‍चात् मैं उनको वापस लाऊंगा, और उन को उनके स्‍थान पर पुन: प्रतिष्‍ठित करूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">उसी वर्ष की यह घटना है। यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के राज्‍य-काल के आरम्‍भ में चौथे वर्ष के पांचवें महीने यह घटना घटी। गिबओन नगर में एक नबी था। उसका नाम हनन्‍याह बेन-अज्‍जूर था। उसने प्रभु के भवन में पुरोहितों और सब लोगों के सामने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली राष्‍ट्र का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: मैंने बेबीलोन के राजा का जूआ तोड़ डाला है।</verse>
				<verse number="3">मैं दो वर्ष के भीतर अपने भवन के सब पवित्र पात्र बेबीलोन नगर से यहां वापस ले आऊंगा, जो बेबीलोन का राजा नबूकदेनस्‍सर यहां से लूट कर बेबीलोन नगर ले गया था।</verse>
				<verse number="4">मैं यहूदा प्रदेश के राजा, यहोयाकीम के पुत्र यकोन्‍याह को तथा उन सब लोगों को भी इस नगर में वापस लाऊंगा, जो बन्‍दी बनकर बेबीलोन नगर गए थे। मुझ-प्रभु की यह वाणी है, क्‍योंकि मैंने बेबीलोन के राजा का जूआ तोड़ डाला है।’</verse>
				<verse number="5">प्रभु के भवन में पुरोहित और अन्‍य लोग खड़े थे। नबी यिर्मयाह ने उन सब के सामने नबी हनन्‍याह से यह कहा,</verse>
				<verse number="6">‘आमेन! काश, प्रभु ऐसा ही करे। जो नबूवत तुमने की है, वह प्रभु सच प्रमाणित करे, और प्रभु अपने भवन के पवित्र पात्रों को तथा सब बन्‍दियों को बेबीलोन से यहां वापस लाए।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु जो बातें अब मैं तुमसे तथा यहां खड़े हुए सब लोगों और पुरोहितों से कह रहा हूं, वह ध्‍यान से सुनो।</verse>
				<verse number="8">हनन्‍याह, प्राचीन काल से जो नबी मुझ से और तुम से पहले हुए हैं, उन्‍होंने अनेक देशों और राज्‍यों के विरुद्ध नबूवत की थी कि वे युद्ध, अकाल और महामारी से नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="9">निस्‍सन्‍देह यदि कोई नबी सुख-शांति की नबूवत करता है, तो लोग यह बात तभी मान सकते हैं कि उस नबी को सचमुच प्रभु ने भेजा है, जब उस नबी की नबूवत सच प्रमाणित होती है।’</verse>
				<verse number="10">यह सुनकर नबी हनन्‍याह ने नबी यिर्मयाह की गर्दन पर रखा हुआ जूआ उठाया और उसको तोड़ डाला।</verse>
				<verse number="11">तब उस ने सब लोगों के सामने यह कहा, ‘प्रभु यों कहता है: मैं इसी प्रकार दो वर्ष के भीतर सब जातियों की गर्दन से बेबीलोन की गुलामी के जूए को तोड़ डालूंगा, और उन को मुक्‍त कर दूंगा।’ इस पर नबी यिर्मयाह वहाँ से चले गए।</verse>
				<verse number="12">इस घटना के कुछ समय पश्‍चात्, जब नबी हनन्‍याह ने नबी यिर्मयाह की गर्दन पर रखे हुए जूए को तोड़ा था, प्रभु का यह वचन यिर्मयाह को मिला:</verse>
				<verse number="13">‘जा, और हनन्‍याह से यह कह, “प्रभु यों कहता है: तूने लकड़ी के जूए को तोड़ा, पर मैं उसके स्‍थान पर लोहे का जूआ रखूंगा।</verse>
				<verse number="14">मैं, इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता हूँ: अब मैं सब जातियों की गर्दन पर बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के लोहे के जूए को रख रहा हूं। वे उसकी गुलामी करेंगी। मैंने धरती के सब पशुओं को भी उसके अधीन कर दिया है।” ’</verse>
				<verse number="15">नबी यिर्मयाह ने हनन्‍याह से कहा, ‘सुनो, हनन्‍याह! प्रभु ने तुम्‍हें नबी के रूप में नहीं भेजा है। किन्‍तु तुमने इन लोगों को झूठी आशा दिलाई है।</verse>
				<verse number="16">इसलिए प्रभु यों कहता है, “देख, मैं पृथ्‍वी की सतह से तेरा नाम और निशान मिटा दूंगा। तू इसी वर्ष मर जाएगा, क्‍योंकि तूने मुझ-प्रभु के विरुद्ध लोगों से विद्रोहपूर्ण बातें कही हैं।” ’</verse>
				<verse number="17">और उसी वर्ष के सातवें महीने में नबी हनन्‍याह मर गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">नबी यिर्मयाह ने बेबीलोन में निष्‍कासित अपने जाति भाई-बन्‍धुओं के धर्मवृद्धों, पुरोहितों, और नबियों तथा उन सब लोगों को यरूशलेम से एक पत्र लिखा जिनको बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्‍सर बन्‍दी बना कर यरूशलेम से बेबीलोन ले गया था।</verse>
				<verse number="2">यह पत्र तब लिखा गया था जब राजा यकोन्‍याह, राजमाता, राजकोष के खजांची-कंचुकी, यहूदा प्रदेश तथा यरूशलेम नगर के उच्‍चाधिकारी, कारीगर और लोहार बन्‍दी बनकर यरूशलेम नगर से चले गये थे।</verse>
				<verse number="3">यह पत्र एलासा बेन-शापान तथा गमर्याह बेन-हिल्‍कियाह के हाथ से भेजा गया था। इन को यहूदा के राजा सिदकियाह ने बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के पास भेजा था। पत्र में यह लिखा था:</verse>
				<verse number="4">‘मैं, इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, उन सब बन्‍दियों से यह कहता हूं, जिन को मैंने यरूशलेम नगर से बन्‍दी बना कर बेबीलोन भेजा है।</verse>
				<verse number="5">तुम बेबीलोन में घर बनाओ, और उन में रहो। फलों के बाग-बगीचे लगाओ, और उनके फल खाओ।</verse>
				<verse number="6">शादी-ब्‍याह रचाओ, और पुत्र-पुत्रियां उत्‍पन्न करो। अपने पुत्रों और पुत्रियों का भी विवाह कराओ कि उनके भी पुत्र-पुत्रियां उत्‍पन्न हों। तुम बेबीलोन में दिन-प्रतिदिन संख्‍या में बढ़ते जाओ और घटो नहीं।</verse>
				<verse number="7">‘किन्‍तु जिस नगर में मैंने तुमको निष्‍कासित किया है, उस के कल्‍याण के लिए तुम प्रयत्‍न करो, और उसके हित के लिए तुम मुझ से प्रार्थना करो; क्‍योंकि उस के हित में तुम्‍हारा हित है।</verse>
				<verse number="8">‘मैं, इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता हूँ: तुम्‍हारे मध्‍य निवास करनेवाले तुम्‍हारे नबी और शकुन विचारनेवालों के धोखे में मत आओ; क्‍योंकि वे तुम्‍हें धोखा दे रहे हैं। जो दर्शन वे देखते हैं, और जिनके बारे में वे तुम्‍हें बताते हैं, उन को मत सुनो।</verse>
				<verse number="9">वे तुम्‍हें मेरे नाम से झूठी नबूवत सुनाते हैं। मैंने उनको नहीं भेजा है, प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="10">‘मैं-प्रभु यों कहता हूँ: जब बेबीलोन के सत्तर वर्ष पूरे हो जाएंगे, तब मैं तुम्‍हारी सुधि लूंगा, और जो सुन्‍दर वचन मैंने तुम्‍हें दिया है, वह पूरा करूंगा, और तुमको यहां वापस लाऊंगा।</verse>
				<verse number="11">‘मैं-प्रभु यह कहता हूं, कि मैंने तुम्‍हारी भलाई के लिए योजनाएं बनाई हैं, बुराई के लिए नहीं; और मैं इन योजनाओं को अच्‍छी तरह जानता हूं। मैंने तुम्‍हारे लिए एक सुखद भविष्‍य की योजना बनाई है। मैं तुम्‍हें एक आशामय भविष्‍य दूंगा।</verse>
				<verse number="12">तब तुम मेरे नाम से आराधना करोगे, और मेरे भवन में आ कर मेरे नाम से प्रार्थना करोगे, और मैं तुम्‍हारी प्रार्थना सुनूंगा।</verse>
				<verse number="13">तुम मुझे ढूंढ़ोगे, और मैं तुम्‍हें मिलूंगा। जब तुम मुझे सच्‍चे हृदय से खोजोगे, तब मुझे पाओगे।</verse>
				<verse number="14">मुझ-प्रभु की यह वाणी है: निस्‍सन्‍देह मैं तुम्‍हें सुलभ होऊंगा। मैं तुम्‍हारी समृद्धि लौटा दूंगा, और विश्‍व के सब राष्‍ट्रों से, जहां तुम बिखर गए हो, पुन: एकत्र करूंगा।</verse>
				<verse number="15">जिन देशों में मैंने तुम्‍हें हांक दिया है, वहां से इस स्‍थान में वापस लाऊंगा, क्‍योंकि मैंने इस स्‍थान से तुम्‍हें बन्‍दी बना कर निष्‍कासित कर दिया था − यह प्रभु की वाणी है।</verse>
				<verse number="16">‘दाऊद के सिंहासन पर विराजनेवाले राजा तथा इस नगर के बचे हुए निवासियों के सम्‍बन्‍ध में, जो तुम्‍हारे जाति भाई-बन्‍धु हैं, और तुम्‍हारे साथ बन्‍दी बन कर बेबीलोन नहीं गए हैं, प्रभु यों कहता है:</verse>
				<verse number="17">देखो, मैं − स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु − उन पर शत्रु की तलवार, अकाल और महामारी भेजनेवाला हूं। मैं उनको अंजीर के सड़े फल के सदृश निकृष्‍ट बना दूंगा, अंजीर का ऐसा सड़ा फल, जिसको कोई नहीं खाता।</verse>
				<verse number="18">मैं तलवार, अकाल और महामारी से उनका पीछा करूंगा। मैं उनको पृथ्‍वी के सब राज्‍यों के लिए आतंक का कारण बना दूंगा। मैं उनको जिन-जिन देशों में हांक कर ले जाऊंगा, वहां-वहां के लोग उन से घृणा करेंगे, उनके कारण आतंकित और व्‍याकुल होंगे, और उनकी निन्‍दा करेंगे।</verse>
				<verse number="19">मैंने अपने सेवक नबियों को उनके पास भेजा था, और नबियों के माध्‍यम से बार-बार उन्‍हें अपना सन्‍देश सुनाया था। किन्‍तु उन्‍होंने मेरे सन्‍देश पर ध्‍यान नहीं दिया। मुझ-प्रभु की यह वाणी है कि तुमने मेरे वचन को नहीं सुना!</verse>
				<verse number="20">‘ओ निष्‍कासित लोगो, तुम को प्रभु ने बन्‍दी बनाकर यरूशलेम से बेबीलोन को निष्‍कासित किया है। तुम प्रभु का वचन सुनो।</verse>
				<verse number="21">तुम कहते हो, “प्रभु ने हमारे लिए बेबीलोन में ये नबी उत्‍पन्न किये हैं: अहाब बेन-कोलायाह और सिदकियाह बेन-मासेयाह।” मैं, इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, यों कहता हूँ: ये मेरे नाम से झूठी नबूवत करते हैं। क्‍योंकि तुमने कहा कि ये झूठे नबी तुम्‍हारे हैं, इसलिए, देखो, मैं इनको बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के हाथ में सौंप दूंगा, और वह तुम्‍हारी आंखों के सामने उनका वध कर देगा।</verse>
				<verse number="22">यहूदा प्रदेश से बेबीलोन को निष्‍कासित लोगों में, यह घटना एक शाप बन जाएगी, और लोग एक-दूसरे को इन शब्‍दों में शाप देंगे: “जैसा बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने अहाब और सिदकियाह को आग की भट्ठी में भूना था वैसे ही प्रभु तुझे भी करे।”</verse>
				<verse number="23">क्‍योंकि उन्‍होंने इस्राएली जाति में मूर्खतापूर्ण कार्य किये: उन्‍होंने अपने पड़ोसी की पत्‍नी के साथ व्‍यभिचार किया, उन्‍होंने मेरे नाम से झूठी नबूवत की, जबकि मैंने उन को नबूवत करने का आदेश दिया ही नहीं था। ओ निष्‍कासित लोगो, मैं ये बातें जानता हूं, और मैं इस बात का गवाह हूं। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।’</verse>
				<verse number="24">यिर्मयाह को प्रभु का यह संदेश मिला, ‘नेहेलाम नगर के शमायाह से तू यह कहना:</verse>
				<verse number="25">इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: शमायाह, तूने अपने नाम से यरूशलेम के सब निवासियों को, पुरोहित सफन्‍याह बेन-मसेयाह को तथा अन्‍य पुरोहितों को यह पत्र लिखा है</verse>
				<verse number="26">कि “प्रभु ने पुरोहित यहोयादा के स्‍थान पर तुझे पुरोहित अभिषिक्‍त किया है ताकि तू प्रभु के भवन का दायित्‍व संभाले, और उन सब पागलों के हाथ में जंजीरें और पैरों में बेड़ियां पहिनाए जो प्रभु के भवन में नबूवत करते हैं।</verse>
				<verse number="27">ओ सफन्‍याह, तूने अनातोत नगर के यिर्मयाह को क्‍यों नहीं मना किया, जो तुझ को नबूवत सुनाता है?</verse>
				<verse number="28">उसने हमें बेबीलोन में यह सन्‍देश भेजा है: तुम बेबीलोन में बहुत समय तक निष्‍कासित रहोगे, इसलिए मकान बनाओ, और उन में रहो। फलों के बाग-बगीचे लगाओ, और उनके फल खाओ।” ’</verse>
				<verse number="29">पुरोहित सफन्‍याह ने यही पत्र नबी यिर्मयाह को पढ़कर सुनाया।</verse>
				<verse number="30">तब प्रभु का यह वचन नबी यिर्मयाह को मिला।</verse>
				<verse number="31">प्रभु ने नबी यिर्मयाह से कहा: ‘बेबीलोन में निष्‍कासित लोगों को यह सन्‍देश भेज: नेहेलाम नगर के शमायाह के विषय में प्रभु यों कहता है: शमायाह ने तुम-लोगों से नबूवत की, जब कि मैंने उस को नहीं भेजा है, और उसने तुम को झूठी आशा दी,</verse>
				<verse number="32">इसलिए मैं-प्रभु यह कहता हूं: देखो, मैं नेहेलाम नगर के शमायाह और उसके वंश को दण्‍ड दूंगा। उस के वंश में एक भी व्यक्‍ति जीवित नहीं बचेगा, जो उस भलाई के दर्शन कर सकेगा जो मैं अपने निज लोगों के साथ करूंगा, क्‍योंकि उसने प्रभु से विद्रोहपूर्ण बातें कही हैं। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">प्रभु का यह वचन यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने कहा,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: यिर्मयाह, तू मेरी सब बातें एक पुस्‍तक में लिख, जो मैंने तुझ से कही हैं।</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि, देख, वे दिन आ रहे हैं, जब मैं इस्राएल और यहूदा प्रदेश के अपने निज लोगों की समृद्धि लौटा दूंगा, उनको उनके देश में वापस लाऊंगा, जो मैंने उन के पूर्वजों को दिया था, और वे उस देश पर पुन: अधिकार करेंगे। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने इस्राएल और यहूदा प्रदेशों के सम्‍बन्‍ध में यह कहा:</verse>
				<verse number="5">‘प्रभु यों कहता है: हमने भगदड़ और आतंक की आवाज सुनी, कहीं शान्‍ति नहीं है।</verse>
				<verse number="6">तुम पूछो, और स्‍वयं अपनी आंखों से देखो, क्‍या पुरुष को भी प्रसव-पीड़ा होती है? तब ये पुरुष गर्भवती स्‍त्री के समान अपनी कमर को हाथों से क्‍यों दबाए हुए हैं? उनका चेहरा पीला क्‍यों पड़ गया है?</verse>
				<verse number="7">उफ! वह महा संकट का दिन है। उस के तुल्‍य और कोई दिन नहीं है। वह याकूब के लिए दु:ख का दिन है। फिर भी याकूब उससे बच जाएगा।</verse>
				<verse number="8">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: उस दिन मैं यह काम करूंगा: मैं उनकी गर्दन से गुलामी का जूआ तोड़ डालूंगा। मैं उनके बन्‍धन की रस्‍सियां काट दूंगा। तब विदेशी शासक उनसे अपनी गुलामी नहीं कराएंगे।</verse>
				<verse number="9">मैं उनके लिए राजा दाऊद के वंश में एक आदर्श राजा उत्‍पन्न करूंगा। तब वे मेरी, अर्थात् अपने प्रभु परमेश्‍वर तथा उस राजा की सेवा करेंगे।</verse>
				<verse number="10">‘इसलिए, ओ याकूब, मेरे सेवक, मत डर। ओ इस्राएल, भयभीत मत हो। मैं-प्रभु कहता हूँ; मैं तुझको और तेरी संतान को, दूर देश से, जहां तू गुलाम है, उस देश से बचा कर लाऊंगा। तब याकूब लौटेगा, और सुख-चैन का जीवन बिताएगा; उस का कोई भी शत्रु उस को डरा नहीं सकेगा।</verse>
				<verse number="11">मैं-प्रभु कहता हूं: मैं तुझे बचाने के लिए तेरे साथ हूँ। जिन राष्‍ट्रों में मैंने तुझ को बिखेर दिया था, उन-सब का मैं पूर्ण संहार कर दूंगा। मैं तेरा पूर्ण विनाश नहीं करूंगा, किन्‍तु तुझे उचित मात्रा में दण्‍ड दूंगा; निस्‍सन्‍देह मैं तुझको दण्‍ड दिए बिना नहीं छोड़ूंगा।</verse>
				<verse number="12">‘प्रभु यों कहता है; ओ इस्राएली कौम, तेरी चोट असाध्‍य है, तेरा घाव गहरा है।</verse>
				<verse number="13">तुझे न्‍याय दिलानेवाला कोई नहीं है। तेरे घाव की कोई दवा नहीं है; तेरा रोग स्‍वस्‍थ नहीं होगा।</verse>
				<verse number="14">तेरे सभी प्रेमी तुझे भूल गए हैं; अब वे तेरी कामना नहीं करते। मैंने तुझे शत्रु जैसा मारा है, निर्दय शत्रु के समान तुझे कठोर दण्‍ड दिया है; क्‍योंकि तूने बड़े-बड़े दुष्‍कर्म किये हैं, तेरे पाप गंभीर हैं।</verse>
				<verse number="15">तू अपनी चोट के लिए क्‍यों चिल्‍लाती है? तेरे दर्द का कोई इलाज नहीं है। क्‍योंकि तूने बड़े-बड़े दुष्‍कर्म किए हैं, तेरे पाप गंभीर हैं। इसीलिए मैंने तेरे साथ यह व्‍यवहार किया है।</verse>
				<verse number="16">सुन, जो तुझ को खाते हैं, उनको भी दूसरे खा लेंगे। तेरा प्रत्‍येक बैरी, तेरे सब शत्रु बन्‍दी बनकर अपने देश से निष्‍कासित होंगे। तुझको लूटनेवाला स्‍वयं लूटा जाएगा; जो तुझको हड़पेगा, उसको दूसरे हड़प लेंगे।</verse>
				<verse number="17">मैं-प्रभु कहता हूँ: मैं तेरा स्‍वास्‍थ्‍य तुझे लौटाऊंगा, मैं तेरे घाव भर दूंगा। क्‍योंकि तेरे शत्रुओं ने तुझे ‘परित्‍यक्‍ता’ कहा है: “देखो, यह है सियोन नगरी, जिसकी अब कोई चिन्‍ता नहीं करता।”</verse>
				<verse number="18">‘प्रभु यों कहता है: देखो, मैं याकूब के ध्‍वस्‍त मकानों का वैभव लौटाऊंगा: उसके निवास-स्‍थानों पर दया करूंगा। नगर का पुनर्निर्माण उसके मलबों के ढेर पर होगा। राजमहल वहां फिर खड़ा होगा, जहां वह पहले था।</verse>
				<verse number="19">तब नगर में मेरी स्‍तुति के गान सुनाई देंगे; आनन्‍द मनानेवालों का शोर वहां सुनाई देगा। मैं उनकी आबादी बढ़ाऊंगा, और तब वे जनसंख्‍या में थोड़े न होंगे। मैं उनका गौरव दिन दूना - रात चौगुना बढ़ाऊंगा, और वे फिर तुच्‍छ न समझे जाएंगे।</verse>
				<verse number="20">जैसे प्राचीन काल में उनके बच्‍चे थे, वैसे ही अब होंगे, और उनकी धर्म-मण्‍डली मेरे सम्‍मुख सुदृढ़ हो जाएगी। जो उन पर अत्‍याचार करेगा, उनको मैं दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="21">उनका उच्‍चाधिकारी उन्‍हीं में से होगा, उनका प्रशासक उन्‍हीं के समाज में से चुना जाएगा। मैं उसको अपने निकट लाऊंगा, और वह मेरे समीप आएगा। क्‍योंकि बिना मेरी अनुमति के कौन व्यक्‍ति मेरे समीप आ सकता है? मुझ-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="22">तब तुम मेरे निज लोग होगे, और मैं तुम्‍हारा परमेश्‍वर होऊंगा।’</verse>
				<verse number="23">प्रभु के क्रोध के तूफान को देखो। बवण्‍डर के सदृश उस के प्रकोप की आंधी बहने लगी है। उस की क्रोधाग्‍नि दुर्जन के सिर पर बरसेगी।</verse>
				<verse number="24">जब तक प्रभु अपने हृदय के संकल्‍प को कार्य रूप में परिणित नहीं कर लेगा, और उसको पूर्ण नहीं कर लेगा, तब तक वह अपने क्रोध को शान्‍त नहीं करेगा। अंतिम दिनों में यह बात स्‍पष्‍ट समझ में आ जाएगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">प्रभु कहता है, ‘उन दिनों में, मैं इस्राएल के सब कुलों का परमेश्‍वर होऊंगा, और वे मेरे निज लोग कहलाएंगे।’</verse>
				<verse number="2">प्रभु यों कहता है, ‘जो लोग फरओ की तलवार से बच गए थे, उन लोगों ने निर्जन प्रदेश में मेरी कृपा प्राप्‍त की थी। तब इस्राएल ने विश्राम-स्‍थल की खोज की</verse>
				<verse number="3">तब मैंने दूर से उसको दर्शन दिया। ओ इस्राएल! ओ कुंआरी कन्‍या! मैंने तुझ से प्रेम किया है, सदा प्रेम किया है; इसलिए स्‍नेह से मैं तुझको अपने पास लाया हूं।</verse>
				<verse number="4">मैं तेरा पुनर्निर्माण करूंगा, और तू फिर बसेगी, तू फिर सोलह श्रृंगार करेगी, और आनन्‍द मनानेवालों के बीच में नाचते-गाते हुए निकलेगी।</verse>
				<verse number="5">तू सामरी प्रदेश के पहाड़ों पर पुन: अंगूर-उद्यान लगाएगी; बाग-बगीचे लगानेवाले अपने बाग-बगीचों का फल भी खाएंगे।</verse>
				<verse number="6">ओ इस्राएल! एक दिन ऐसा भी आएगा जब पहरेदार एफ्रइम के पहाड़ी क्षेत्र में पुकार-पुकार कर कहेगा, “ओ सोनेवालो, उठो! और सियोन पर्वत पर अपने प्रभु परमेश्‍वर के पास चलो।” ’</verse>
				<verse number="7">प्रभु यों कहता है: ‘याकूब के स्‍वागत में उल्‍लासपूर्वक उच्‍च स्‍वर में गाओ। पहाड़ों के शिखरों से ऊंचे स्‍वर में जय-जयकार करो; प्रभु के इस कार्य के लिए यह घोषित करो; प्रभु की स्‍तुति करो, और यह कहो, “प्रभु ने इस्राएल के बचे हुए लोगों का, अपने निज लोगों का उद्धार किया।” ’</verse>
				<verse number="8">प्रभु कहता है: ‘मैं उनको उत्तर देश से वापस लाऊंगा, मैं पृथ्‍वी के सीमान्‍तों से उन को एकत्र करूंगा। उन के साथ अन्‍धे और लंगड़े होंगे, गर्भवती स्‍त्रियां और जच्‍चा स्‍त्रियां भी होंगी। एक विशाल जन-समूह यहां लौटेगा।</verse>
				<verse number="9">वे आनन्‍द के आंसू बहाते हुए आएंगे; और मैं उनको शान्‍ति देता हुआ उनका मार्ग-दर्शन करूंगा। मैं उनको झरनों के किनारे चलाता हुआ लाऊंगा, उनको सीधे मार्ग से ले जाऊंगा, जहां वे लड़खड़ा कर नहीं गिरेंगे; क्‍योंकि मैं इस्राएली कौम का पिता हूं, और एफ्रइम मेरा ज्‍येष्‍ठ पुत्र है।’</verse>
				<verse number="10">ओ राष्‍ट्रों, प्रभु का सन्‍देश सुनो; और उसके दूर-दूर के, समुद्र तट के द्वीपों में घोषित करो: ‘जिस प्रभु ने इस्राएली कौम को बिखराया था, वही अब उस को एकत्र करेगा। और जैसे चरवाहा अपने रेवड़ की देखभाल करता है वैसे ही प्रभु इस्राएलियों को संभालेगा।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने याकूब का विमोचन-मूल्‍य चुका दिया, उसने उसके प्रबल शत्रु के पंजे से उसको मुक्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="12">अब इस्राएली सियोन पर्वत पर आएंगे, और उच्‍च स्‍वर में प्रभु का गुणगान करेंगे। प्रभु की भलाई के कारण उनके मुख पर चमक होगी; क्‍योंकि प्रभु उनको अनाज, अंगूर-रस, जैतून का तेल भेड़-बकरियों और गायों के बच्‍चे देगा। जल से सींचे गये उद्यान के सदृश उनके प्राण हरे-भरे होंगे; इस्राएली फिर कभी दु:खी न होंगे।</verse>
				<verse number="13">प्रभु यों कहता है: ‘युवतियां आनन्‍द-मग्‍न हो नृत्‍य करेंगी, जवान और बूढ़े एक साथ हर्ष मनाएंगे। मैं-प्रभु उनके शोक को आनन्‍द में बदल दूंगा, मैं उनको शान्‍ति दूंगा, और उनको दु:ख के बदले सुख दूंगा।</verse>
				<verse number="14">मैं अपने पुरोहितों को उत्तम भोजन-वस्‍तुओं से तृप्‍त करूंगा, मैं अपनी भलाई के कारण अपने निज लोगों को उत्तम वस्‍तुएं दूंगा, और वे सन्‍तुष्‍ट होंगे।’</verse>
				<verse number="15">प्रभु यों कहता है: ‘रामा नगर में शोक-स्‍वर सुनाई दे रहा है: छाती पीट-पीट कर रोने का स्‍वर: राहेल अपने बच्‍चों के लिए बिलख-बिलख कर रो रही है। उसके बच्‍चे नहीं रहे, इसलिए वह शान्‍त होना नहीं चाह रही है।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु राहेल से यों कहता है: ‘ओ राहेल, मुंह से रोने की आवाज मत निकाल, अपनी आंखों को आंसुओं से मत भिगो। तेरे परिश्रम का फल तुझे मिलेगा, तेरे पुत्र अपने शत्रुओं के देश से लौटेंगे; मुझ-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="17">सुन, तेरा भविष्‍य आशापूर्ण है। तेरे बच्‍चे, निस्‍सन्‍देह, स्‍वदेश वापस आएंगे।’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="18">‘मैंने एफ्रइम को विलाप करते हुए सुना है। वह मुझ से कह रहा था, “तूने मुझे सजा दी, और मैं ताड़ित हुआ, मानो मैं नवसीखिए बछड़े के समान हूं जो जूए में जोतने के योग्‍य नहीं होता और बहुत ताड़ना पाता है। मुझे स्‍वदेश वापस ले जा, तब मैं पुन: प्रतिष्‍ठित होऊंगा, क्‍योंकि तू ही मेरा प्रभु परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="19">तुझ से विमुख हो जाने के बाद मैं पछताया; जब मैं दुष्‍कर्म के अधीन हो गया तब मैंने छाती पीट कर विलाप किया। मैं अपनी जवानी के पापों का स्‍मरण कर लज्‍जित हो जाता हूं, शर्म से मेरा सिर झुक जाता है।”</verse>
				<verse number="20">ओ एफ्रइम, निस्‍सन्‍देह, तू मेरा प्रिय पुत्र है, सचमुच तू मेरा प्‍यारा बेटा है। यदि मैं तेरे विरुद्ध कुछ कहता भी हूं, तब भी मुझे तेरी सुधि रहती है। मेरा हृदय तेरे लिए भर आता है, मैं निस्‍सन्‍देह तुझ पर दया करूंगा’, प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="21">‘ओ इस्राएल, ओ कुंआरी कन्‍या! अपने लिए मार्ग-चिह्‍न बना ले, पथ पर दिशा बतानेवाले खंभे और ध्‍वजाएं गाड़ ले। जिस मार्ग पर तू गई थी, जिस पथ से तू गुजरी थी, उस पर सोच-विचार कर। ओ कुंआरी कन्‍या, वापस आ; अपने इन नगरों में लौट आ।</verse>
				<verse number="22">ओ चंचल पुत्री! तू कब तक यहां-वहां भटकती रहेगी? मैं-प्रभु ने पृथ्‍वी पर एक नई व्‍यवस्‍था की है: नारी पुरुष की रक्षा करेगी ।’</verse>
				<verse number="23">इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘जब मैं यहूदा प्रदेश के निवासियों की समृद्धि लौटा दूंगा, तब वे पुन: अपने नगरों में, यहूदा प्रदेश में यह कह कर सियोन की प्रशंसा करेंगे: “ओ पवित्र सियोन पर्वत, धर्म से परिपूर्ण नगर यरूशलेम! प्रभु तुझ पर आशिष की वर्षा करता रहे।”</verse>
				<verse number="24">‘यहूदा प्रदेश के सब नगर-निवासी, किसान और चरवाहे जो भेड़-बकरियों के साथ यहां-वहां भटकते हैं, अब शांति से अपने देश में निवास करेंगे।</verse>
				<verse number="25">मैं थके-मांदे लोगों को तृप्‍त करूंगा, और उदास लोगों को नवजीवन दूंगा।’</verse>
				<verse number="26">तब मैं नींद से जाग उठा। मैंने इधर-उधर देखा। मुझे अपनी नींद बहुत मीठी लगी।</verse>
				<verse number="27">प्रभु यों कहता है: ‘देखो, समय आ रहा है जब मैं इस्राएल और यहूदा प्रदेशों के मनुष्‍यों और पशुओं की आबादी बढ़ाऊंगा।</verse>
				<verse number="28">जैसे मैं बीते वर्षों में उन को उखाड़ने, तोड़ने, उलट-पुलट करने, उनका सर्वनाश करने, और उन पर विपत्ति ढाहने की बात सोचता था, वैसे ही अब उनका पुनर्निर्माण करने और उनको रोपने की बात सोचूंगा। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="29">उन दिनों में लोग यह कहावत नहीं कहेंगे: “बाप-दादों ने दुष्‍कर्म किए, इसलिए उनकी सन्‍तान को उनके दुष्‍कर्मों का फल भुगतना पड़ा। ”</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु अब पाप करनेवाला व्यक्‍ति स्‍वयं अपने पाप का फल भोगेगा, और मरेगा। दुष्‍कर्म करनेवाला अपने दुष्‍कर्म का फल पाएगा।’</verse>
				<verse number="31">प्रभु यों कहता है: ‘देखो, समय आ रहा है, जब मैं इस्राएल और यहूदा प्रदेशों की जनता के साथ नया विधान स्‍थापित करूंगा।</verse>
				<verse number="32">यह विधान उस विधान के समान नहीं होगा, जो मैंने उनके पूर्वजों से स्‍थापित किया था। जब मैं उनका हाथ पकड़ कर उन्‍हें मिस्र देश से निकाल लाया था, तब मैंने उनसे विधान स्‍थापित किया था। किन्‍तु उन्‍होंने मेरे विधान को तोड़ डाला था, यद्यपि मैं उन का स्‍वामी था। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।’</verse>
				<verse number="33">प्रभु यों कहता है: ‘उन दिनों के पश्‍चात् मैं इस्राएली जनता से यह विधान स्‍थापित करूंगा: मैं उनके मन में अपनी व्‍यवस्‍था प्रतिष्‍ठित करूंगा, और मैं उसको उनके हृदय पर लिखूंगा। मैं उनका परमेश्‍वर होऊंगा, और वे मेरे निज लोग होंगे।</verse>
				<verse number="34">तब किसी भी व्यक्‍ति को अपने पड़ोसी अथवा भाई-बन्‍धु को यह सिखाने की आवश्‍यकता नहीं पड़ेगी कि “प्रभु को जानो,” क्‍योंकि छोटे-बड़े सब लोग स्‍वयं मुझे जानेंगे। मैं उनके अधर्म को क्षमा कर दूंगा, और उनका पाप फिर स्‍मरण नहीं करूंगा। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।’</verse>
				<verse number="35">प्रभु, जिसने दिन में प्रकाश देने के लिए सूर्य को नियुक्‍त किया है, जिस ने रात में रोशनी के लिए चन्‍द्रमा और तारों को स्‍थित किया है; जो समुद्र को उत्तेजित करता है और लहरें गरजने लगती हैं; और जिसका यह नाम है, “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु,” वह यों कहता है,</verse>
				<verse number="36">‘क्‍या यह संभव है कि सूर्य, चन्‍द्रमा और तारों के ये निश्‍चित नियम मेरे सम्‍मुख से टल जाएं? यदि यह संभव है तो इस्राएल के वंशज भी मेरे सामने से एक राष्‍ट्र के रूप में सदा के लिए विलुप्‍त हो जाएंगे।’</verse>
				<verse number="37">प्रभु यों कहता है, ‘ऊपर आकाश को यदि नापना संभव है, अथवा यदि नीचे, पृथ्‍वी की नींव का पता लगाया जा सकता है, तो मैं इस्राएल के सब वंशजों को उन के समस्‍त दुष्‍कर्मों के कारण त्‍याग दूंगा। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।’</verse>
				<verse number="38">प्रभु कहता है, ‘देखो, समय आ रहा है, जब यह नगर हननएल बुर्ज से कोना-द्वार तक मेरे लिए पुनर्निर्मित होगा।</verse>
				<verse number="39">उस के माप की डोरी सीधे आगे जाएगी, वह गारेब पहाड़ी पर पहुंचेगी, और वहां से घूम कर गोआ तक जाएगी।</verse>
				<verse number="40">सम्‍पूर्ण घाटी, जहां लाशें और राख के ढेर पड़े हैं, तथा किद्रोन नाले तक के सब खेत और पूर्व के अश्‍व-द्वार के कोने तक की समस्‍त भूमि मुझ-प्रभु के लिए पवित्र मानी जाएगी। ‘यह नगर फिर कभी ध्‍वस्‍त नहीं होगा, और न यह ढाया ही जाएगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="32">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के राज्‍य का दसवां वर्ष था, और बेबीलोन में राजा नबूकदनेस्‍सर के शासन का अठारहवां वर्ष था।</verse>
				<verse number="2">उस समय बेबीलोन के राजा की सेना यरूशलेम नगर की घेराबन्‍दी कर रही थी, और नबी यिर्मयाह यहूदा के राजा के राजमहल में, अंगरक्षकों के आंगन में बन्‍दी थे;</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि राजा सिदकियाह ने उनको गिरफ्‍तार कर लिया था। उसने उनपर यह आरोप लगाया था, ‘नबी तुम नबूवत में यह क्‍यों कहते हो कि प्रभु यों कहता है: “प्रभु इस नगर को बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप रहा है, और वह इस पर अधिकार कर लेगा?”</verse>
				<verse number="4">तब मैं, यहूदा प्रदेश का राजा, कसदी सेना के हाथ से बच कर भाग नहीं सकूंगा, और बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंपा जाऊंगा। मैं और वह आमने-सामने बातें करेंगे, और एक-दूसरे को अपनी आंखों से देखेंगे।</verse>
				<verse number="5">वह मुझे बन्‍दी बनाकर बेबीलोन ले जाएगा। जब तक प्रभु मेरी सुधि न लेगा, मैं वहां बन्‍दी रहूंगा। तुम यह भी कहते हो, “यह प्रभु की वाणी है।” यद्यपि मैं कसदी सेना के आक्रमण का मुकाबला करूंगा तो भी मुझे सफलता नहीं मिलेगी?’ तब प्रभु की ओर से यह सन्‍देश नबी यिर्मयाह को मिला।</verse>
				<verse number="6">नबी यिर्मयाह ने कहा, ‘प्रभु का यह वचन मुझे मिला है:</verse>
				<verse number="7">“देख, तेरे चाचा शल्‍लूम का पुत्र हनमएल तेरे पास आएगा और तुझ से निवेदन करेगा कि तू उसके अनातोत नगर के खेत को खरीद ले, क्‍योंकि मोल ले कर सम्‍पत्ति को छुड़ाने का अधिकार तेरा ही है।”</verse>
				<verse number="8">‘प्रभु के वचन के अनुसार मेरा चचेरा भाई हनमएल मेरे पास आया। वह मुझ से राजमहल के अंगरक्षकों के आंगन में मिला। उस ने मुझ से कहा, “आप बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र के नगर अनातोत के मेरे खेत को खरीद लीजिए; क्‍योंकि उस को मोल ले कर सम्‍पत्ति को छुड़ाने का अधिकार केवल आप का है। आप मेरे खेत को अपने लिए खरीद लीजिए।” तब मुझे निश्‍चय हो गया कि यह प्रभु का ही सन्‍देश था।</verse>
				<verse number="9">‘अत: मैंने अपने चचरे भाई हनमएल से अनातोत नगर का खेत खरीद लिया, और उस को चांदी के सत्रह सिक्‍के तौल कर दे दिए।</verse>
				<verse number="10">मैंने दस्‍तावेज पर हस्‍ताक्षर कर दिए और गवाहों के भी हस्‍ताक्षर करा लिये। उन पर मुहर लगा दी, और तराजू पर चांदी के सिक्‍के तौल कर उसे दे दिए।</verse>
				<verse number="11">‘खरीद के दस्‍तावेज की दो प्रतियां थीं। उन में खरीद की शर्तें और नियम लिखे हुए थे। एक दस्‍तावेज मुहरबन्‍द था, और दूसरा खुला हुआ।</verse>
				<verse number="12">दस्‍तावेज की एक प्रति मैंने बारूक को दे दी। बारूक के पिता का नाम नेरियाह, और दादा का नाम महसेयाह था। उस समय राजमहल के अंगरक्षकों के आंगन में मेरा चचेरा भाई हनमएल, दस्‍तावेज पर हस्‍ताक्षर करनेवाले गवाह, तथा अन्‍य यहूदा-वासी उपस्‍थित थे।</verse>
				<verse number="13">इन सब लोगों के सामने मैंने बारूक को यह आदेश दिया,</verse>
				<verse number="14">“इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहत है: यह मुहरबन्‍द दस्‍तावेज तथा यह खुला हुआ दस्‍तावेज − ये दोनों ले, और इन को मिट्टी के घड़े में रख दे ताकि ये बहुत समय तक सुरक्षित रहें।</verse>
				<verse number="15">इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, यों कहता है: इस देश के निवासी अपने ही मकानों, खेतों और अंगूर-उद्यानों को फिर खरीदेंगे।”</verse>
				<verse number="16">‘बारूक बेन-नेरियाह को दस्‍तावेज देने के बाद मैंने इन शब्‍दों में प्रभु से प्रार्थना की:</verse>
				<verse number="17">आह! मेरे स्‍वामी, मेरे प्रभु! तूने ही अपने महान सामर्थ्य से, अपने भुजबल से आकाश और पृथ्‍वी की रचना की है। तेरे लिए कुछ भी असंभव नहीं है।</verse>
				<verse number="18">तू लाखों पर करुणा करता है, फिर भी तू बाप-दादों के दुष्‍कर्मों का प्रतिफल उनके मरने के बाद उनकी संतान को देता है। हे महान और सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर, तेरा नाम “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु” है।</verse>
				<verse number="19">तू महान परामर्शदाता है। तू महान आश्‍चर्यपूर्ण कामों को करता है। तू सब मनुष्‍यों के आचरण पर दृष्‍टि रखता है। तू प्रत्‍येक मनुष्‍य को उस के आचरण के अनुसार, उसके कामों के अनुरूप फल देता है।</verse>
				<verse number="20">तूने मिस्र देश में आश्‍चर्यपूर्ण कार्य किये थे, और अद्भुत चिह्‍न दिखाये थे, जो आज भी तू इस्राएली राष्‍ट्र में तथा समस्‍त मानव-जाति के मध्‍य कर रहा है। यों तूने अपना नाम ऐसा प्रतिष्‍ठित किया जो आज तक बना है।</verse>
				<verse number="21">तूने अपने महान सामर्थ्य और भुजबल से मिस्र देश में आश्‍चर्यपूर्ण कार्य किए, अद्भुत चिह्‍न दिखाए तथा महाआतंकपूर्ण काम किए और अपने निज लोग इस्राएलियों को वहां से निकाला था।</verse>
				<verse number="22">तूने उनको यह देश दिया था। तूने इस्राएलियों के पूर्वजों से यह शपथ भी खाई थी कि तू उन को ऐसा देश देगा, जहां दूध और शहद की नदियां बहती हैं।</verse>
				<verse number="23">वे मिस्र देश से इस देश में आए। उन्‍होंने इस देश में प्रवेश किया, और इस पर अधिकार कर लिया। ‘किन्‍तु उन्‍होंने तेरी वाणी नहीं सुनी, और तेरी व्‍यवस्‍था के अनुसार आचरण नहीं किया। उन्‍होंने वे कार्य नहीं किये जिनको करने का आदेश तूने उनको दिया था। अत: तूने यह विपत्ति उन पर ढाही।</verse>
				<verse number="24">‘प्रभु, नगर की यह मोर्चाबन्‍दी देख! शत्रु-सैनिक नगर पर कब्‍जा करने के लिए दीवारों में चढ़ रहे हैं। तलवार, अकाल और महामारी के कारण यह नगर कसदी सेना के हाथ में पड़ गया है। कसदी सैनिक नगर-वासियों से लड़ रहे हैं। प्रभु, जो तूने कहा था, वह पूरा हो रहा है। और यह तू स्‍वयं देख रहा है।</verse>
				<verse number="25">‘तूने नगर को कसदी सेना के हाथ में सौंप दिया है। फिर भी तूने, हे मेरे स्‍वामी, हे मेरे प्रभु, मुझ से कहा कि मैं चांदी के सिक्‍कों से खेत मोल लूं और दस्‍तावेज पर गवाहों के हस्‍ताक्षर कराऊं।’</verse>
				<verse number="26">तब प्रभु ने यिर्मयाह को उत्तर दिया,</verse>
				<verse number="27">‘देख, मैं समस्‍त प्राणियों का प्रभु परमेश्‍वर हूं। क्‍या मेरे लिए कोई काम कठिन है?</verse>
				<verse number="28">इसलिए मैं-प्रभु तुझ से यों कहता हूं: मैं यह नगर कसदी सेना के हाथ में, बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के हाथ में सौंप रहा हूं और वह इस पर अधिकार कर लेगा।</verse>
				<verse number="29">इस नगर पर आक्रमण करनेवाले कसदी सैनिक नगर में प्रवेश करेंगे, और इस में आग लगा देंगे। वे उन मकानों को भस्‍म कर देंगे जिनकी छतों पर बअल देवता के लिए धूप-द्रव्‍य जलाए गए थे, अन्‍य देवी-देवताओं को पेयबलि अर्पित की गई थी, और यों मुझे क्रोध के लिए उकसाया गया था।</verse>
				<verse number="30">‘इस्राएल और यहूदा के वंशजों ने अपने बचपन से मेरी दृष्‍टि में दुष्‍कर्म के अतिरिक्‍त कुछ नहीं किया। मैं-प्रभु कहता हूं: इस्राएली सदा से अपने हाथों से ऐसे काम करते आए हैं, जो मेरी दृष्‍टि में पाप हैं, और यों उन्‍होंने मेरे क्रोध को भड़काया है।</verse>
				<verse number="31">‘यिर्मयाह! यह नगर जब से आबाद हुआ है तब से आज तक मेरे क्रोध और रोष को भड़काता आया है। अत: मैं इस को अपने सामने से हटा दूंगा।</verse>
				<verse number="32">इस्राएल और यहूदा प्रदेश की जनता ने, न केवल जनता ने, बल्‍कि उन के राजाओं, उच्‍चाधिकारियों, पुरोहितों, नबियों ने, यहूदा प्रदेश के निवासियों और यरूशलेम के नागरिकों ने ऐसे दुष्‍कर्म किए हैं, जिन के कारण मेरी क्रोधाग्‍नि भड़क उठी है।</verse>
				<verse number="33">वे मेरी ओर उन्‍मुख नहीं हुए, बल्‍कि मुझ से विमुख हो गए। यद्यपि मैंने उन को बार-बार समझाया, तो भी उन्‍होंने मेरी वाणी नहीं सुनी, और मेरी शिक्षा स्‍वीकार नहीं की।</verse>
				<verse number="34">‘जो मन्‍दिर मेरे नाम से प्रसिद्ध है, उसमें उन्‍होंने घृणास्‍पद वस्‍तु को प्रतिष्‍ठित किया, और यों उसको अपवित्र कर दिया।</verse>
				<verse number="35">उन्‍होंने मोलेक देवता को अपने पुत्र-पुत्रियां बलि चढ़ाने के लिए बेन-हिन्नोम की घाटी में पहाड़ी टीलों पर बअल देवता के लिए वेदियां बनायी हैं। क्‍या मैंने उन को यह घृणास्‍पद कार्य करने की आज्ञा दी थी? क्‍या ऐसा विचार मेरे मस्‍तिष्‍क में आ सकता है कि वे ऐसा घृणास्‍पद कार्य करें, और यहूदा प्रदेश की जनता को पाप-कर्म के लिए फुसलाएं?</verse>
				<verse number="36">‘इसलिए अब इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर इस नगर के विषय में यों कहता है: तुम लोग कहते हो कि तलवार, अकाल और महामारी के कारण यह नगर बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप दिया गया है।</verse>
				<verse number="37">किन्‍तु देखो, मैं-प्रभु इस्राएली लोगों को उन सब देशों से वापस लाऊंगा, जहां मैंने क्रोध, रोष और महा कोप में आ कर उन को हांक दिया था। निस्‍सन्‍देह मैं उनको वापस लाऊंगा, और वे मेरे कारण यहां निश्‍चिन्‍त निवास करेंगे।</verse>
				<verse number="38">वे मेरे निज लोग बनेंगे और मैं उनका परमेश्‍वर होऊंगा।</verse>
				<verse number="39">मैं उन को एक हृदय और एक मार्ग दूंगा कि वे अपने, और अपने बाद अपने बच्‍चों के, कल्‍याण के लिए सदा-सर्वदा मेरी भक्‍ति करते रहें।</verse>
				<verse number="40">‘मैं उन के साथ शाश्‍वत विधान स्‍थापित करूंगा ताकि मैं उनकी भलाई निरन्‍तर करता रहूं। मैं उनके हृदय में अपने लिए भक्‍ति की भावना डालूंगा जिससे वे मेरी ओर से मुंह न मोड़ लें।</verse>
				<verse number="41">‘उनकी भलाई करने में मुझे सदा आनन्‍द आएगा, और मैं अपने सम्‍पूर्ण हृदय और सम्‍पूर्ण प्राण से, पूर्ण सच्‍चाई से इस देश में उनको रोपूंगा।</verse>
				<verse number="42">‘मैं-प्रभु यों कहता हूं: जैसी मैंने इन लोगों पर महाविपत्ति ढाही है, वैसी ही मैं अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार इन की अपार भलाई भी करूंगा।</verse>
				<verse number="43">तुम कहते हो कि यह देश कसदी सेना के हाथ में प्रभु ने सौंप दिया है, यह देश निर्जन हो गया है, मनुष्‍य और पशु यहां दिखाई नहीं देते; किन्‍तु मैं-प्रभु कहता हूं: इसी देश में लोग खेतों को पुन: खरीदेंगे।</verse>
				<verse number="44">बिन्‍यामिन के कुल-क्षेत्र में, यरूशलेम नगर के आसपास के गांवों में, यहूदा प्रदेश के नगरों में, पहाड़ी क्षेत्र के नगरों में, मैदानी इलाके के नगरों में, दक्षिणी क्षेत्र के नगरों में लोग खेत मोल लेंगे, वे दस्‍तावेज पर गवाहों के हस्‍ताक्षर कराएंगे और मुहर लगाएंगे। ‘मैं-प्रभु यह कहता हूं: मैं उनकी समृद्धि लौटा दूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="33">
				<verse number="1">जब नबी यिर्मयाह राजमहल के अंगरक्षकों के आंगन में बन्‍दी थे तब दूसरी बार प्रभु का यह सन्‍देश नबी यिर्मयाह को मिला:</verse>
				<verse number="2">‘प्रभु, जिसने पृथ्‍वी को बनाया, जिसने उसको स्‍थिर करने के लिए आकार दिया, जिसका नाम प्रभु है, वह यों कहता है:</verse>
				<verse number="3">यिर्मयाह, मुझे पुकार और मैं तुझे उत्तर दूंगा। मैं तुझे महान और रहस्‍यमय बातें बताऊंगा जो तू नहीं जानता है।</verse>
				<verse number="4">इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर इस नगर के मकानों तथा यहूदा प्रदेश के राजभवनों के विषय में यों कहता है। ये शत्रु के आक्रमण का तथा उनकी मोर्चाबन्‍दी का सामना करने के लिए गिरा दिए गए थे। प्रभु कहता है:</verse>
				<verse number="5">यद्यपि इस नगर के निवासी कसदी सेना का मुकाबला करने के लिए आ रहे हैं, किन्‍तु मैं इनकी लोथों से इस नगर को पाट दूंगा। मैंने इस नगर के दुष्‍कर्मों के कारण इससे मुंह फेर लिया है। अत: मैं अपने क्रोध और रोष से इन लोगों को मार डालूंगा।</verse>
				<verse number="6">‘किन्‍तु, यिर्मयाह! मैं इस प्रहार के बाद इस नगर में औषधि और स्‍वास्‍थ्‍य लाऊंगा, और इस के निवासियों को स्‍वस्‍थ कर दूंगा। मैं इनको सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करूंगा।</verse>
				<verse number="7">मैं यहूदा और इस्राएल प्रदेशों की जनता को फिर समृद्धिशाली बना दूंगा, जैसी वह पहले थी। मैं उसका पुन: निर्माण करूंगा।</verse>
				<verse number="8">यहूदा और इस्राएल प्रदेशों के लोगों ने मेरे प्रति अनेक पाप किए थे; किन्‍तु मैं उनके पाप-कलंक को धो दूंगा। उन्‍होंने मेरे प्रति विद्रोह किया था, पाप किया था, तो भी मैं उनका पाप क्षमा कर दूंगा।</verse>
				<verse number="9">यह नगर पृथ्‍वी के सब राष्‍ट्रों में मेरे लिए एक आनन्‍ददायक नाम, स्‍तुति और महिमा का स्‍थान बन जाएगा। जो भलाई मैं इस नगर के रहने वालों के लिए करूंगा, उसके विषय में पृथ्‍वी की सब जातियां सुनेंगी, और उनसे भयभीत होंगी। मैं इस नगर का कल्‍याण करूंगा और इस को समृद्ध बनाऊंगा। इसके कल्‍याण और समृद्धि को देख कर विश्‍व की जातियां डर से कांपेंगी।’</verse>
				<verse number="10">प्रभु यों कहता है: ‘इस स्‍थान में, जिसके विषय में तुम कहते हो कि यह निर्जन है, यहां मनुष्‍य और पशु भी नहीं रहते; यहूदा प्रदेश के नगरों में, उजाड़ पड़ी यरूशलेम की गलियों में जहां मनुष्‍य, पशु, और नागरिक दिखाई नहीं देते,</verse>
				<verse number="11">वहां आनन्‍द-उल्‍लास का स्‍वर फिर सुनाई देगा, दूल्‍हा-दुल्‍हिन के हास-परिहास की आवाज सुनाई देगी। जब आराधक प्रभु के भवन में स्‍तुति-बलि चढ़ाने के लिए आएंगे तब वे आनन्‍द से यह गीत गाएंगे: “स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु को धन्‍यवाद दो, क्‍योंकि प्रभु भला है, उसकी करुणा सदा बनी रहती है।” मैं-प्रभु कहता हूं: मैं पहले के समान इस देश की दशा समृद्ध कर दूंगा।’</verse>
				<verse number="12">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘यह स्‍थान उजाड़ पड़ा है। यहां न मनुष्‍य रहते हैं, और न पशु। मैं इस स्‍थान को, इस प्रदेश के सब नगरों को आबाद कर दूंगा। यहां चरवाहे बसेंगे, और वे अपने रेवड़ को चराएंगे।</verse>
				<verse number="13">पहाड़ी क्षेत्र के नगरों में, मैदानी क्षेत्र के नगरों में, दक्षिण क्षेत्र के नगरों में, बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र के नगरों में तथा यरूशलेम के आसपास के गांवों में भेड़-बकरियां फिर चराई जाएंगी; वे चरवाहे के हाथ के नीचे से गुजरेंगी, और वह उनको गिनेगा।’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="14">प्रभु यों कहता है, ‘देखो, समय आ रहा है, जब मैं अपने वचन को पूर्ण करूंगा, जो मैंने इस्राएल और यहूदा प्रदेशों की जनता को दिया था।</verse>
				<verse number="15">मैं उन दिनों में, उस समय दाऊद के वंश-वृक्ष में एक शाखा निकालूंगा, और वह धार्मिक पुरुष होगा। वह अपने देश में न्‍याय और धर्म से राज्‍य करेगा।</verse>
				<verse number="16">उस के समय में यहूदा प्रदेश सुरक्षित रहेगा, और यरूशलेम नगर निश्‍चिंत निवास करेगा। उसका यह नाम होगा, “प्रभु हमारा धर्म है।”</verse>
				<verse number="17">‘मैं-प्रभु यों कहता हूँ: इस्राएली जनता पर शासन करने के लिए दाऊद के वंश में उत्तराधिकारी का कभी अभाव न होगा।</verse>
				<verse number="18">लेवी कुल में भी पुरुष पुरोहिताई के लिए स्‍वयं को अर्पित करते रहेंगे, और वे मेरे सम्‍मुख अग्‍निबलि, अन्नबलि और पशुबलि सदा चढ़ाते रहेंगे।’</verse>
				<verse number="19">प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने कहा,</verse>
				<verse number="20">‘प्रभु यों कहता है: मैंने रात और दिन के साथ अपना विधान स्‍थापित किया है। यदि तुम उनके साथ मेरे विधान को तोड़ सको कि रात और दिन अपने निश्‍चित् समय पर न हों,</verse>
				<verse number="21">तो मेरा यह विधान भी टूट सकता है, जो मैंने अपने सेवक दाऊद के साथ स्‍थापित किया था। मैंने उसको वचन दिया था कि उसके सिंहासन पर बैठने के लिए उस के वंश में उत्तराधिकारी उत्‍पन्न होते रहेंगे। मैंने लेवी कुल से भी विधान स्‍थापित किया था। लेवी कुल में उत्‍पन्न पुरोहित ही मेरे सेवक होंगे।</verse>
				<verse number="22">जैसे आकाश के तारों की और समुद्र-तट के रेतकणों की गणना नहीं हो सकती है, वैसे मैं अपने सेवक दाऊद के वंशजों को तथा मेरी सेवा करनेवाले लेवीय पुरोहितों को अगणित बनाऊंगा।’</verse>
				<verse number="23">प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने कहा,</verse>
				<verse number="24">‘यिर्मयाह, क्‍या तूने ध्‍यान दिया कि ये लोग मेरे बारे में क्‍या कह रहे हैं? ये कहते हैं कि प्रभु ने जिन दो परिवारों को चुना था, उनको त्‍याग दिया है। यों ये मेरे निज लोगों को अपनी दृष्‍टि में तुच्‍छ समझने लगे हैं कि अब वे राष्‍ट्र नहीं रहे; एक कौम के रूप में मेरे निज लोगों का अस्‍तित्‍व समाप्‍त हो गया।</verse>
				<verse number="25">अत: मैं कहता हूं: जैसे रात और दिन के विषय में मेरा विधान अटल है, जैसे आकाश और पृथ्‍वी के सम्‍बन्‍ध में मेरे नियम अपरिवर्तनीय हैं,</verse>
				<verse number="26">वैसे ही याकूब के वंशजों और मेरे सेवक दाऊद के वंशजों के साथ स्‍थापित मेरा विधान अटल है। मैं उनको नहीं त्‍यागूंगा; दाऊद का ही एक वंशज अब्राहम, इसहाक और याकूब की संतान पर राज्‍य करेगा। निस्‍सन्‍देह मैं उनको पुन: समृद्ध करूंगा, और उन पर दया करूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="34">
				<verse number="1">जब बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्‍सर अपनी समस्‍त सेना तथा अपने अधीन सब राज्‍यों की सेनाओं तथा अपने सब लोगों के साथ यहूदा प्रदेश की राजधानी यरूशलेम एवं उसके सब नगरों के विरुद्ध लड़ रहा था, तब प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने कहा,</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: यिर्मयाह, तू यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के पास जा, और उस से कह, “प्रभु यों कहता है: देख, मैं यह नगर बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप रहा हूं, और वह आग में इसको भस्‍म कर देगा।</verse>
				<verse number="3">तू उस के हाथ से बच नहीं सकेगा, वरन् निश्‍चय ही पकड़ा जाएगा और उसके हाथ में सौंप दिया जाएगा। तू उसको अपनी आंखों से प्रत्‍यक्ष देखेगा, और उससे आमने-सामने बातें करेगा। तू निस्‍सन्‍देह बेबीलोन नगर जाएगा।</verse>
				<verse number="4">“ओ यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह! फिर भी, तू प्रभु का यह सन्‍देश सुन। तेरे विषय में प्रभु यह कहता है: तू तलवार से नहीं मरेगा।</verse>
				<verse number="5">तेरी मृत्‍यु शान्‍ति से होगी। जैसे तेरे मृत पूर्वजों के लिए, जो तुझ से पहले राजा हुए थे, लोगों ने सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य जलाए थे वैसे ही तेरी मृत्‍यु पर लोग सुगंधित धूप-द्रव्‍य जलाएंगे। वे तेरे लिए शोक मनाएंगे, और कहेंगे, ‘आह स्‍वामी! आह महाराज!’ मैं-प्रभु ने यह कहा है। यही मेरी वाणी है।” ’</verse>
				<verse number="6">नबी यिर्मयाह ने प्रभु की ये बातें यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह से यरूशलेम में कहीं।</verse>
				<verse number="7">उस समय बेबीलोन के राजा की सेना यरूशलेम तथा यहूदा प्रदेश के बचे हुए दो नगरों − लाकीश और अजेका से युद्ध कर रही थी। यहूदा प्रदेश के किलाबन्‍द नगरों में से केवल ये ही बचे हुए थे।</verse>
				<verse number="8">यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह ने यरूशलेम में अपनी प्रजा से यह समझौता किया कि उसकी प्रजा के सब लोग दास-प्रथा को समाप्‍त कर दें,</verse>
				<verse number="9">वे अपने-अपने इब्रानी गुलामों को - स्‍त्री और पुरुषों दोनों को − स्‍वतन्‍त्र कर दें ताकि भविष्‍य में कोई भी व्यक्‍ति अपने यहूदी जाति-भाई अथवा बहिन को गुलाम बना कर न रखे।</verse>
				<verse number="10">उच्‍चाधिकारियों तथा सब लोगों ने राजा सिदकियाह के आदेश का पालन किया। उन्‍होंने राजा से किए गए समझौते के अनुसार अपने-अपने दास अथवा दासी को मुक्‍त कर दिया, कि गुलामी के बन्‍धन में पुन: न जकड़ जाए। यों उन्‍होंने राजा के आदेश का पालन किया और गुलामों को आजाद कर दिया।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु कुछ समय पश्‍चात् उच्‍चाधिकारी तथा वे लोग, जिनके पास गुलाम थे, समझौते से मुकर गए। जिन दासों और दासियों को उन्‍होंने छोड़ दिया था, उनको फिर पकड़ लिया, और गुलाम बनाकर वापस ले गए।</verse>
				<verse number="12">तब प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला:</verse>
				<verse number="13">इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: ‘जब मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों को मिस्र देश से बाहर निकाला था, जब मैंने उनको गुलामी के बन्‍धन से मुक्‍त किया था, तब मैंने उन से यह विधान स्‍थापित किया था। मैंने उनसे यह कहा था:</verse>
				<verse number="14">“प्रत्‍येक छ: वर्ष के पश्‍चात् तुम अपने जाति-बन्‍धु इब्रानी गुलाम को मुक्‍त कर देना जो तुम्‍हें बेचा गया है, और जो छ: वर्ष तक तुम्‍हारी गुलामी कर चुका है! तुम उसको गुलामी के बन्‍धन से अवश्‍य मुक्‍त कर देना।” किन्‍तु तुम्‍हारे पूर्वजों ने मेरी बात नहीं सुनी। उन्‍होंने मेरे आदेश पर ध्‍यान नहीं दिया।</verse>
				<verse number="15">‘तुम ने अभी-अभी पश्‍चात्ताप किया था। तुम ने अपने जाति-बन्‍धु को मुक्‍त करने की घोषणा की। जो मन्‍दिर मेरे नाम से प्रसिद्ध है, उसमें तुमने मेरे सम्‍मुख समझौता किया कि तुम अपने-अपने दास-दासी को मुक्‍त कर दोगे। तुम्‍हारा यह कार्य मेरी दृष्‍टि में उचित था।</verse>
				<verse number="16">‘किन्‍तु तुम अपने समझौते से मुकर गए। तुमने मेरे पवित्र नाम को अपवित्र कर दिया। जो दास-दासी को उस की इच्‍छा के अनुसार तुमने मुक्‍त कर दिया था, उस को फिर पकड़ लिया, और गुलाम बना कर वापस ले आए।</verse>
				<verse number="17">इसलिए मैं-प्रभु यह कहता हूं: तूमने मेरे आदेश का पालन नहीं किया, और यों अपने जाति-बन्‍धु को मुक्‍त करने की घोषणा नहीं की। अत: देखो, मैं घोषणा करता हूं कि तुम तलवार, महामारी और अकाल के बन्‍धन में फंस जाओगे। मैं-प्रभु यह कहता हूं: मैं पृथ्‍वी के समस्‍त राज्‍यों में तुम्‍हें आतंक का कारण बना दूंगा।</verse>
				<verse number="18">जिन्‍होंने मेरे समझौते को भंग किया, जिन्‍होंने उस समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया, जो उन्‍होंने मेरे सम्‍मुख किया था, उन को मैं उसी बछड़े के समान दो टुकड़े कर दूंगा जिसके उन्‍होंने समझौते के अवसर पर दो टुकड़े किए थे, और टुकड़ों के बीच से गुजरे थे।</verse>
				<verse number="19">यहूदा प्रदेश के और यरूशलेम नगर के उच्‍चाधिकारियों और खजांचियों, पुरोहितों और प्रदेश के प्रतिष्‍ठित नागरिकों ने समझौते की इस विधि में भाग लिया है ।</verse>
				<verse number="20">अत: मैं उनको उन के शत्रुओं के हाथ में, उनके प्राण के ग्राहकों के हाथ में सौंप दूंगा। उनकी लोथें आकाश के पक्षियों और पृथ्‍वी के पशुओं का आहार बन जाएंगी।</verse>
				<verse number="21">मैं यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह और उसके उच्‍चाधिकारियों को उनके शत्रुओं के हाथ में, उनके प्राण के ग्राहकों के हाथ में, अर्थात् बेबीलोन के राजा की सेना के हाथ में सौंप दूंगा जो तुम्‍हारे नगर की मोर्चाबन्‍दी उठाकर चली गयी है।</verse>
				<verse number="22">मैं उनको आदेश दूंगा, और वे पुन: इस नगर को लौटेंगे। वे इस पर आक्रमण करेंगे, और इस पर अधिकार कर लेंगे। वे इस को आग में भस्‍म कर देंगे। सुनो, मैं यहूदा प्रदेश के नगरों को उजाड़ दूंगा, वे निर्जन हो जाएंगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="35">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल में प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘जहां रेकाब के वंशज रहते हैं, वहां जा, और उनसे बात कर। तू उनको मेरे भवन के एक कमरे में लाना, और उनको मदिरा पीने के लिए कहना।’</verse>
				<verse number="3">अत: मैं गया और इन लोगों को अपने साथ ले आया: याजन्‍याह, जिस के दादा का नाम हबस्‍सिन्‍याह, और पिता का नाम यिर्मयाह था, उस के सब भाई तथा उसके सब पुत्र। वस्‍तुत: रेकाब के सब वंशजों को मैं ले आया।</verse>
				<verse number="4">मैं उनको प्रभु के भवन के एक कमरे में ले गया। इस कमरे में परमेश्‍वर के जन, नबी हानान बेन-यिग्‍दल्‍याह के पुत्र रहते थे। इसी कमरे के पास उच्‍चाधिकारी का कक्ष था। इस कमरे के ऊपर राजभवन के आंगन के पहरेदार मासेयाह बेन-शल्‍लूम का कमरा था।</verse>
				<verse number="5">मैंने रेकाबियों के सम्‍मुख शराब के घड़े और प्‍याले रख दिए, और उनसे कहा, ‘शराब पीओ!’</verse>
				<verse number="6">रेकाबियों ने कहा, ‘हम शराब नहीं पीएंगे; क्‍योंकि हमारे सम्‍प्रदाय के प्रवर्तक योनादाब बेन-रेकाब ने हमें यह आज्ञा दी है: “तुम और तुम्‍हारे पुत्र शराब कभी मत पीना।</verse>
				<verse number="7">न तो तुम स्‍थायी रूप से रहने के लिए घर बनाना, और न खेती करने के लिए बोना। तुम अंगूर-उद्यान मत लगाना, और न उनके स्‍वामी बनने के लिए उनको खरीदना। तुम हमेशा तम्‍बुओं में रहना ताकि तुम इस देश में, जहां तुम प्रवासी हो, बहुत समय तक रह सको।”</verse>
				<verse number="8">अत: हमने अपने सम्‍प्रदाय के प्रवर्तक योनादाब बेन-रेकाब की आज्ञा का सदा पालन किया है, हमने, हमारी पत्‍नियों, पुत्रों और पुत्रियों ने अपने जीवन में कभी शराब नहीं पी।</verse>
				<verse number="9">हमने रहने के लिए मकान नहीं बनाए। न हमारे पास अंगूर-उद्यान है, और न खेत-खलियान।</verse>
				<verse number="10">हम तम्‍बुओं में रहते हैं, और यों अपने कुल-पिता योनादाब बेन-रेकाब की आज्ञा का पालन करते हैं। जो कार्य करने को उन्‍होंने हम से कहा है, वह हम अब तक करते हैं।</verse>
				<verse number="11">जब बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने इस देश पर आक्रमण किया, तब हमने सोचा: चलो, हम यरूशलेम नगर चलें, क्‍योंकि कसदी सेना और सीरियाई सेना का डर हम पर छा गया है। तब से हम यरूशलेम नगर में रह रहे हैं।’</verse>
				<verse number="12">तब प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला:</verse>
				<verse number="13">‘इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: जा, यहूदा प्रदेश की जनता और यरूशलेम नगर के निवासियों से यह कह: क्‍या तुम मेरी शिक्षाओं पर ध्‍यान नहीं दोगे? मेरे वचन को नहीं सुनोगे? मुझ-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="14">देखो, योनादाब बेन-रेकाब ने अपने अनुयायियों को शराब न पीने का आदेश दिया था, और उसके सम्‍प्रदाय के सब लोगों ने अब तक उसके आदेश का पालन किया। किन्‍तु मैं बार-बार तुमसे बोलता हूं, और तुम मेरे वचनों को नहीं सुनते हो।</verse>
				<verse number="15">मैंने बार-बार तुम्‍हारे पास अपने सेवक नबियों को भेजा, और उनके माध्‍यम से मैंने तुमसे कहा, “प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने बुरे आचरण को छोड़ दे, अपने व्‍यवहार को सुधारे, अन्‍य जाति के देवताओं का अनुसरण न करे, उनकी पूजा न करे। तब तुम इस देश में निश्‍चिन्‍त निवास करोगे, जो मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों को, और तुम्‍हें दिया है।” लेकिन तुमने मेरी बातों पर ध्‍यान नहीं दिया, एक कान से सुन कर दूसरे कान से निकाल दिया।</verse>
				<verse number="16">योनादाब के वंशजों, रेकाब के अनुयायियों ने अपने सम्‍प्रदाय के प्रवर्तक के आदेश का पालन किया, किन्‍तु मेरे निज लोगों ने मेरी आज्ञा नहीं मानी।</verse>
				<verse number="17">अत: मैं, इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्‍वर, यों कहता हूं: जिन विपत्तियों की घोषणा मैंने की थी, वे सब मैं यहूदा प्रदेश की जनता और यरूशलेम के निवासियों पर ला रहा हूं। मैंने इन लोगों को अपना सन्‍देश सुनाया था, लेकिन इन्‍होंने नहीं सुना। मैंने इन को पुकारा, किन्‍तु इन्‍होंने मेरी पुकार का उत्तर नहीं दिया।’</verse>
				<verse number="18">यिर्मयाह ने रेकाब-सम्‍प्रदाय के अनुयायियों से कहा, ‘इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: तुमने अपने सम्‍प्रदाय के प्रवर्तक योनादाब के आदेश को माना, उसकी संविधियों का पालन किया और उसकी आज्ञाओं के अनुसार आचरण किया,</verse>
				<verse number="19">अत: इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: योनादाब बेन-रेकाब का वंश कभी निर्वंश नहीं होगा, उस के पुत्र मेरे सम्‍मुख सदा सेवा करते रहेंगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="36">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश का राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल के चौथे वर्ष में प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला:</verse>
				<verse number="2">‘एक चर्मपत्र ले, और उस पर मेरे सब वचन लिख, जो मैंने इस्राएल और यहूदा प्रदेश तथा समस्‍त राष्‍ट्रों के विरुद्ध तेरे माध्‍यम से कहे हैं। राजा योशियाह के राज्‍य-काल में जब मैंने तुझसे बात करना आरंभ किया था, तब से लेकर आज तक मैंने तुझे जो-जो सन्‍देश दिए हैं, उन सब को लिख।</verse>
				<verse number="3">जब मेरे ये वचन पढ़े जाएंगे और यहुदा प्रदेश की जनता सुनेगी कि मैं उनका क्‍या अनिष्‍ट करनेवाला हूं, तो हो सकता है कि यहूदा प्रदेश का प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने दुराचरण को छोड़ दे और पश्‍चात्ताप करे, और मैं उसके अधर्म और पाप को क्षमा कर दूं।’</verse>
				<verse number="4">अत: यिर्मयाह ने बारूक बेन-नेरियाह को बुलाया। यिर्मयाह ने प्रभु के सब वचन, जो उसने यिर्मयाह से कहे थे, बारूक को बोल कर लिखवाए। बारूक ने एक चर्मपत्र पर उन को लिख लिया।</verse>
				<verse number="5">प्रभु के वचनों को लिखवाने के पश्‍चात् यिर्मयाह ने बारूक को आदेश दिया। उन्‍होंने कहा, ‘मैं प्रभु के भवन में स्‍वयं नहीं जा सकता। मेरे लिए वहां प्रवेश करना मना है।</verse>
				<verse number="6">इसलिए तुम जाओ। तुम उपवास दिवस पर प्रभु के भवन में सब लोगों की उपस्‍थिति में इस पुस्‍तक में से प्रभु के वचन पढ़ना, जो मैंने तुम्‍हें बोल कर लिखवाए हैं। यह तुम यहूदा प्रदेश के नगरों से आए सब लोगों के सामने भी पढ़ना।</verse>
				<verse number="7">हो सकता है कि वे प्रभु के ये वचन सुनकर अपना दुराचरण छोड़ दें, वे पश्‍चात्ताप करें और प्रभु से विनती करें। संभव है कि प्रभु उनकी विनती सुने। प्रभु ने चेतावनी दी है कि वह उन लोगों से बहुत क्रुद्ध है। उनके विरुद्ध उसकी क्रोधाग्‍नि भड़क उठी है।’</verse>
				<verse number="8">बारूक बेन-नेरियाह ने नबी यिर्मयाह के आदेश का पालन किया। वह प्रभु के भवन में गया, और उसने वहां लोगों के सामने पुस्‍तक में से प्रभु के वचन पढ़े।</verse>
				<verse number="9">यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल के पांचवें वर्ष के नौवें महीने में उपवास दिवस था। यहूदा प्रदेश के नगरों से लोग यरूशलेम नगर में आए थे। इन लोगों ने तथा यरूशलेम के रहनेवालों ने प्रभु के सम्‍मुख घोषणा की कि वे सामूहिक रूप से उपवास करेंगे।</verse>
				<verse number="10">इन सब लोगों की उपस्‍थिति में बारूक ने पुस्‍तक में से यिर्मयाह की नबूवत पढ़ी। वह उस समय प्रभु के भवन में सचिव गर्मयाह बेन-शापान के कमरे में था। यह कमरा उपरले आंगन में, प्रभु के भवन के नव प्रवेश-द्वार के समीप था।</verse>
				<verse number="11">गमर्याह बेन-शापान का एक पुत्र था − मीकायाह। उसने पुस्‍तक में से प्रभु के ये वचन सुने।</verse>
				<verse number="12">वह अपने पिता के कमरे से निकला और राजभवन में सचिव के कमरे में गया। वहां राजा के ये उच्‍चाधिकारी बैठे थे: सचिव एलीशामा, दलायाह बेन-शमायाह, एलनातान बेन-अकबोर, गमर्याह बेन-शापान और सिदकियाह बेन-हनन्‍याह। वहां अन्‍य उच्‍चाधिकारी भी थे।</verse>
				<verse number="13">जो प्रभु के वचन बारूक ने चर्मपत्र में से लोगों की उपस्‍थिति में पढ़े थे, और जो मीकायाह ने सुने थे, वे सब उसने उच्‍चाधिकारियों को बता दिए।</verse>
				<verse number="14">अत: उन्‍होंने येहूदी नामक एक व्यक्‍ति को बारूक के पास भेजा। येहूदी नतन्‍याह का पुत्र था। उसके दादा का नाम शेलेम्‍याह और परदादा का नाम कूशी था। उच्‍चाधिकारियों ने उससे कहा, ‘तुम बारूक से यह कहना: जिस चर्मपत्र में से लोगों के सामने तुमने पढ़ा है, उस को लेकर हमारे पास आओ।’ अत: बारूक बेन-नेरियाह अपने हाथ में चर्मपत्र लेकर उनके पास आया।</verse>
				<verse number="15">उच्‍चाधिकारियों ने उससे कहा, ‘बैठो।’ बारूक बैठ गया। ‘पढ़ो,’ उन्‍होंने कहा। बारूक ने चर्मपत्र को पढ़ा।</verse>
				<verse number="16">जब उच्‍चाधिकारियों ने प्रभु के वचन सुने तो वे भय से पीले पड़ गए। उन्‍होंने डर कर एक-दूसरे को देखा। वे बारूक से बोले, ‘हम निश्‍चय ही महाराज को ये बातें बताएंगे।’</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने बारूक से फिर पूछा, ‘तुमने ये सब वचन कैसे लिखे? क्‍या यिर्मयाह ने बोल कर तुम्‍हें ये वचन लिखवाए हैं?’</verse>
				<verse number="18">बारूक ने उनको उत्तर दिया, ‘वह बोलते जाते थे, और मैं चर्मपत्र पर स्‍याही से लिखता जाता था।’</verse>
				<verse number="19">उच्‍चाधिकारी बोले, ‘तुम और यिर्मयाह, दोनों, भाग कर कहीं छिप जाओ। किसी को पता न चले कि तुम कहां हो।’</verse>
				<verse number="20">उच्‍चाधिकारी चर्मपत्र को सचिव एलीशामा के कमरे में छोड़ कर राजा के दरबार में गए। उन्‍होंने राजा को सब बातें बताईं।</verse>
				<verse number="21">राजा ने चर्मपत्र लाने के लिए येहूदी को भेजा। सचिव एलीशामा के कमरे में येहूदी गया, और चर्मपत्र ले आया। उसने राजा को, तथा उस के पास खड़े उच्‍चाधिकारियों को चर्मपत्र पढ़ कर सुनाया।</verse>
				<verse number="22">वर्ष का नौवां महीना था। शीत ऋतु थी। राजा अपने शीत महल में था। उसके सामने अंगीठी में आग जल रही थी।</verse>
				<verse number="23">जब येहूदी तीन-चार पंिक्‍तयां पढ़ चुकता, तब राजा पढ़े हुए अंशों को चाकू से काट देता, और अंगीठी की आग में उसको झोंक देता। यों सम्‍पूर्ण चर्मपत्र अंगीठी की आग में भस्‍म हो गया।</verse>
				<verse number="24">प्रभु के ये वचन सुन कर न तो राजा भयभीत हुआ और न उसके कर्मचारी। उन्‍होंने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए अपने वस्‍त्र भी नहीं फाड़े।</verse>
				<verse number="25">जब एलनातान, दलायाह और गमर्याह ने निवेदन किया कि वह चर्मपत्र को न जलाए, तब उसने उनकी बात नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="26">राजा ने अपने पुत्र यरहमेल को तथा सरायाह बेन-अज्रीएल और शेलेम्‍याह बेन-अब्‍देल को आदेश दिया कि लेखक बारूक और नबी यिर्मयाह को गिरफ्‍तार कर लो। परन्‍तु प्रभु ने दोनों को छिपा दिया।</verse>
				<verse number="27">जब राजा यहोयाकीम चर्मपत्र को जला चुका, जिस पर यिर्मयाह ने बोल-बोल कर बारूक से प्रभु के वचन लिखवाए थे, उस के पश्‍चात् प्रभु का यह सन्‍देश यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने कहा,</verse>
				<verse number="28">‘तू दूसरा चर्मपत्र ले, और उस पर सब बातें लिख जो पहले चर्मपत्र पर लिखी थीं, और जिस चर्मपत्र को यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम ने जला दिया है।</verse>
				<verse number="29">तू यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम के विषय में यह लिखवाना: “प्रभु यों कहता है: तूने यह कह कर चर्मपत्र को जला दिया कि यिर्मयाह ने यह क्‍यों लिखा कि बेबीलोन का राजा निस्‍सन्‍देह यहां आक्रमण करेगा, और इस देश को उजाड़ देगा। वह मनुष्‍य और पशु दोनों को पूर्णत: नष्‍ट कर देगा।</verse>
				<verse number="30">अत: प्रभु यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम के विषय में यह कहता है: दाऊद के सिंहासन पर बैठने के लिए उसके वंश में कोई नहीं बचेगा। उसका शव दिन में धूप में सड़ने के लिए, और रात में पाले में गलने के लिए बाहर फेंक दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="31">मैं उसको, उसकी सन्‍तान को, और उसके कर्मचारियों को उनके अधर्म के लिए दण्‍ड दूंगा। मैं उन पर, यहूदा प्रदेश की समस्‍त जनता पर, यरूशलेम के निवासियों पर सब विपत्तियां ढाहूंगा, जिनकी घोषणा मैंने की थी, और जिनको उन्‍होंने नहीं सुना था।” ’</verse>
				<verse number="32">अत: यिर्मयाह ने दूसरा चर्मपत्र लिया, और अपने सचिव बारूक बेन-नेरियाह को दे दिया। बारूक ने यिर्मयाह के मुंह से सुन-सुन कर सब वचन इस चर्मपत्र में लिख लिए जो पहले चर्मपत्र में लिखे थे, और जिसको यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम ने आग में जला दिया था। दूसरे चर्मपत्र में उन वचनों के समान अन्‍य वचन भी जोड़ दिए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="37">
				<verse number="1">यहोयाकीम के पुत्र कोन्‍याह के बदले योशियाह का पुत्र सिदकियाह यहूदा प्रदेश पर राज्‍य करने लगा; क्‍योंकि बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने उसको यहूदा प्रदेश का राजा नियुक्‍त किया था।</verse>
				<verse number="2">किन्‍तु न तो सिदकियाह ने, और न उसके कर्मचारियों ने और न प्रतिष्‍ठित नागरिकों ने प्रभु के वचनों पर ध्‍यान दिया जो प्रभु ने नबी यिर्मयाह के माध्‍यम से कहे थे।</verse>
				<verse number="3">राजा सिदकियाह ने येहूकल बेन-शेलेम्‍याह और पुरोहित सफन्‍याह बेन-मासेयाह को नबी यिर्मयाह के पास भेजा और यह निवेदन किया, ‘प्रभु परमेश्‍वर से हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।’</verse>
				<verse number="4">उस समय यिर्मयाह बन्‍दी नहीं बनाए गए थे, और स्‍वतन्‍त्रतापूर्वक जनता में आते-जाते थे।</verse>
				<verse number="5">इन्‍हीं दिन में मिस्र देश के राजा फरओ की सेना ने यरूशलेम का संरक्षण करने के लिए मिस्र देश से प्रस्‍थान किया। उस समय कसदी सेना यरूशलेम के चारों ओर घेरा डाले हुए थी। जब उसने फरओ की सेना की खबर सुनी तो उसने अपना घेरा उठा लिया, और यरूशलेम से चली गयी।</verse>
				<verse number="6">तब प्रभु का यह सन्‍देश नबी यिर्मयाह को मिला:</verse>
				<verse number="7">‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है; यहूदा प्रदेश के राजा ने मेरी इच्‍छा जानने के लिए तेरे पास यहूकल और पुरोहित सफन्‍याह को भेजा है। अत: तू उनसे यह कहना: “जो फरओ की सेना तुम्‍हारी सहायता के लिए आयी है, वह अपने देश मिस्र को लौटने पर है।</verse>
				<verse number="8">कसदी सेना फिर लौटेगी, और उसके सैनिक यरूशलेम नगर पर आक्रमण करेंगे। वे नगर पर कब्‍जा कर लेंगे, और उसको आग से भस्‍म कर देंगे।</verse>
				<verse number="9">प्रभु कहता है, तुम अपने आप को यह कह कर धोखा मत दो कि ‘कसदी सेना हमारे पास से सदा के लिए चली गई है।’ देख, वह निश्‍चय ही लौटेगी।</verse>
				<verse number="10">यदि तुम आक्रमण करनेवाली समस्‍त कसदी सेना को भी परास्‍त कर दो और उसमें केवल घायल सैनिक ही बचें, जो शिविर में पड़े हों, तो भी वे उठेंगे और इस नगर को आग से भस्‍म कर देंगे।” ’</verse>
				<verse number="11">जब कसदी सेना फरओ की सेना के आगमन पर यरूशलेम से अपना घेरा उठा कर लौट गई,</verse>
				<verse number="12">तब नबी यिर्मयाह यरूशलेम से निकले। वह बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्र में रहनेवाले अपने सगे-सम्‍बन्‍धियों से अपना पैतृक-अंश लेने के लिए वहां जा रहे थे।</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु जब वह यरूशलेम की दीवार से बिन्‍यामिन-द्वार पर पहुंचे, तब उनको यिरियाह नामक पहरेदार ने पकड़ लिया। यिरियाह शेलेम्‍याह बेन-हनन्‍याह का पुत्र था। पहरेदार ने कहा, ‘तुम कसदी सेना के पास भाग रहे हो।’</verse>
				<verse number="14">यिर्मयाह बोले, ‘यह झूठ है। मैं कसदी सेना के पास नहीं जा रहा हूं।’ यिरियाह ने उनकी बात नहीं सुनी, और उनको पकड़ कर उच्‍चाधिकारियों के पास ले गया।</verse>
				<verse number="15">उच्‍चाधिकारी यिर्मयाह से बहुत नाराज हुए। उन्‍होंने यिर्मयाह को मारा और सचिव योनातान के घर में बन्‍द कर दिया; योनातान के घर को बन्‍दीगृह बना दिया गया था।</verse>
				<verse number="16">उस बन्‍दीगृह में अनेक काल-कोठरियां थीं। यिर्मयाह वहां बहुत दिन तक कैद रहे।</verse>
				<verse number="17">तब राजा सिदकियाह ने यिर्मयाह को अपने महल में बुलवाया, और वह उनसे मिला। उसने अपने महल में गुप्‍त रूप से यिर्मयाह से पुछा, ‘क्‍या आप को प्रभु का कोई सन्‍देश मिला है?’ यिर्मयाह बोले, ‘निस्‍सन्‍देह, मिला है।’ फिर आगे यिर्मयाह ने कहा, ‘आप निश्‍चय ही बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंपे जाएंगे।’</verse>
				<verse number="18">यिर्मयाह ने राजा सिदकियाह से यह भी कहा, ‘मैंने आपका या आपके कर्मचारियों का, या आपकी प्रजा का क्‍या अपराध किया है कि आप ने मुझे बन्‍दी बना कर कारागार में डाल रखा है?</verse>
				<verse number="19">आपके वे झूठे नबी कहां गए जो आप से नबूवत करते थे कि बेबीलोन का राजा हम पर आक्रमण नहीं करेगा, वह इस देश पर चढ़ाई नहीं करेगा?</verse>
				<verse number="20">मेरे स्‍वामी, महाराज, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मेरी बात सुनिए, और मुझे सचिव योनातान के घर में मत भेजिए। मैं वहां मर जाऊंगा।’</verse>
				<verse number="21">अत: राजा सिदकियाह ने आदेश दिया, और सिपाहियों ने यिर्मयाह को राजमहल के पहरे के आंगन में रख दिया। जब तक नगर में रोटी उपलब्‍ध रही, यिर्मयाह को रोटी वालों की गली से प्रति दिन एक रोटी मिलती रही। इस प्रकार यिर्मयाह राजमहल के पहरे के आंगन में रहने लगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="38">
				<verse number="1">जो बातें यिर्मयाह ने सब लोगों से कही थीं, उनको शपत्‍याह बेन-मत्तान, गदल्‍याह बेन-पशहूर, येहूकल बेन-शेलेम्‍याह और पशहूर बेन-मल्‍कियाह ने भी सुना।</verse>
				<verse number="2">यिर्मयाह ने यह कहा था, ‘प्रभु यों कहता है: जो व्यक्‍ति इस नगर में ठहरेगा, वह शत्रु की तलवार, अकाल और महामारी से मरेगा। किन्‍तु जो व्यक्‍ति नगर से भाग कर कसदी सेना की शरण में जाएगा, वह जीवित रहेगा। युद्ध की लूट की तरह उसका प्राण बच जाएगा।</verse>
				<verse number="3">प्रभु यों कहता है: यह नगर निस्‍सन्‍देह बेबीलोन के राजा की सेना के हाथ में सौंप दिया जाएगा, और वह इस पर कब्‍जा कर लेगा।’</verse>
				<verse number="4">उच्‍चाधिकारियों ने राजा से कहा, ‘इस आदमी को अवश्‍य मार डालना चाहिए; क्‍योंकि यह नगर में बचे हुए सैनिकों का मनोबल घटा रहा है। वह अपनी इन बातों से नगरवासियों की हिम्‍मत तोड़ रहा है। इस आदमी को अपने लोगों के हित की चिंता नहीं है, बल्‍कि यह उनका अनिष्‍ट खोज रहा है।’</verse>
				<verse number="5">राजा सिदकियाह ने कहा, ‘देखो, वह तुम्‍हारे हाथ में है; क्‍योंकि राजा भी तुम्‍हारी इच्‍छा के विरुद्ध कुछ नहीं कर सकता।’</verse>
				<verse number="6">अत: उच्‍चाधिकारियों ने यिर्मयाह को पकड़ा, और रस्‍सियों से बांध कर राजकुमार मल्‍कियाह के अंधे-कुंएं में डाल दिया। यह कुआँ राजमहल के पहरे के आंगन में था। उसमें पानी नहीं, बल्‍कि कीचड़ ही कीचड़ था। यिर्मयाह कीचड़ में धंस गए।</verse>
				<verse number="7">एबेद-मेलेक नामक एक खोजा था। वह कूश देश का निवासी था। वह उस समय राजभवन में था। जब उसने सुना कि यिर्मयाह अंधे-कुएं में डाल दिए गए हैं, तब वह राजभवन से बाहर निकला, और राजा के पास गया। उस समय राजा बिन्‍यामिन द्वार पर न्‍यायासन पर बैठा था।</verse>
				<verse number="8"></verse>
				<verse number="9">एबेदमेलेक ने राजा से निवेदन किया, ‘महाराज, मेरे मालिक, इन उच्‍चाधिकारियों ने नबी यिर्मयाह को अन्‍धे-कुएं में डाल कर बुरा काम किया है। नबी यिर्मयाह अंधे-कुएं में भूख से मर जाएंगे; नगर में भी रोटी का काल पड़ गया है।’</verse>
				<verse number="10">तब राजा ने एबेदमेलेक को आदेश दिया, ‘तुम यहां से तीन सिपाही अपने साथ ले जाओ, और मरने से पहले यिर्मयाह को अंधे-कुएं से निकाल लो।’</verse>
				<verse number="11">अत: एबेदमेलेक तीन सिपाहियों को ले कर राजमहल में गया। वहां वह भण्‍डारगृह के तलघर में गया। वहां से उस ने फटे पुराने कपड़े और चिथड़े निकाले, और उन को रस्‍सियों के सहारे यिर्मयाह के पास अंधे-कुएं में उतार दिया।</verse>
				<verse number="12">एबेदमेलेक ने पुकार कर यिर्मयाह से कहा, ‘ये फटे-पुराने कपड़े और चिथड़े अपनी कांखों में रस्‍सी के नीचे रख लीजिए।’ यिर्मयाह ने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="13">तब उन्‍होंने रस्‍सी के सहारे यिर्मयाह को ऊपर खींचा, और यों उनको अंधे-कुएं से बाहर निकाल लिया। यिर्मयाह राजमहल के पहरे के आंगन में फिर रहने लगे।</verse>
				<verse number="14">राजा सिदकियाह ने सन्‍देश भेज कर नबी यिर्मयाह को बुलाया, और प्रभु भवन के तीसरे प्रवेश-द्वार पर उनसे भेंट की। राजा सिदकियाह ने यिर्मयाह से कहा, ‘मैं तुमसे एक प्रश्‍न पूछ रहा हूं; मुझसे कुछ मत छिपाना।’</verse>
				<verse number="15">यिर्मयाह ने सिदकियाह को उत्तर दिया, ‘महाराज, अगर मैं सच बात आप से कहूं, तो आप निस्‍सन्‍देह मेरा वध कर देंगे। और अगर मैं आप को कोई सलाह दूं, तो वह भी आप नहीं मानेंगे।’</verse>
				<verse number="16">तब राजा सिदकियाह ने यिर्मयाह से गुप्‍त शपथ खाई। उसने कहा, ‘जिसने हमारा यह जीव रचा है, उस जीवंत प्रभु की सौगन्‍ध, मैं तुम्‍हारा वध नहीं करूंगा, और न तुम्‍हारे शत्रुओं के हाथ में तुम्‍हें सौंपूंगा, जो तुम्‍हारे प्राण के ग्राहक हैं।’</verse>
				<verse number="17">अत: यिर्मयाह ने सिदकियाह से कहा, ‘इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: यदि तू बेबीलोन के उच्‍चाधिकारियों के सम्‍मुख समर्पण कर देगा, तो तेरा प्राण बच जाएगा, और यह नगर आग से भस्‍म नहीं होगा; तू और तेरा परिवार जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु यदि तू बेबीलोन के उच्‍चाधिकारियों के सम्‍मुख समर्पण नहीं करेगा, तो मैं यह नगर कसदी सेना के हाथ में सौंप दूंगा। कसदी सैनिक इस नगर को आग में भस्‍म कर देंगे, और तू उनके हाथ से नहीं बच सकेगा।’</verse>
				<verse number="19">राजा सिदकियाह ने यिर्मयाह से कहा, ‘तुम्‍हारी सलाह उचित है। लेकिन मैं उन यहूदा-वासियों से डरता हूं, जो कसदियों से मिल गए हैं। ये कसदी अधिकारी मुझे उनके हाथ में सौंप देंगे और यहूदा-वासी मेरी हंसी उड़ाएंगे।’</verse>
				<verse number="20">यिर्मयाह ने उत्तर दिया, ‘महाराज, कसदी उच्‍चाधिकारी आपको उनके हाथ में नहीं सौंपेंगे। कृपया, प्रभु की वाणी पर ध्‍यान दीजिए। जो प्रभु का वचन मैंने आप से कहा है, उस पर विश्‍वास कीजिए। आप का भला होगा, और आपका प्राण जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु आप कसदी सेना की शरण में जाने से इन्‍कार करेंगे तब क्‍या होगा, उसका दृश्‍य प्रभु ने मुझे यों दिखाया है:</verse>
				<verse number="22">‘यहूदा प्रदेश के महल की बची हुई राज महिलाएं बेबीलोन के राजाओं के उच्‍चाधिकारियों के हरम में लाई जा रही हैं, और वे तुम से यह कह रही हैं: “महाराज, आपके विश्‍वस्‍त मित्रों ने आपको धोखा दिया; और यों उनकी इच्‍छा पूरी हुई। अब, जब आपके पैर कीचड़ में धंस गए, तो वे आपको अकेला छोड़कर भाग गए।”</verse>
				<verse number="23">‘मैंने यह भी देखा: आप की सब स्‍त्रियों और राजकुमारों को कसदी सैनिकों ने पकड़ा, और वे उनको अपनी सेना-शिविर में लाए। महाराज, आप भी उनके हाथ से नहीं बचे, और बेबीलोन के राजा ने आप को बन्‍दी बना लिया। यह नगर आप के कारण आग में भस्‍म हो गया।’</verse>
				<verse number="24">राजा सिदकियाह ने यिर्मयाह से कहा, ‘देखो, किसी भी आदमी को तुम्‍हारी ये बातें मालूम न हों, अन्‍यथा मेरे उच्‍चाधिकारी तुम्‍हें मार डालेंगे।</verse>
				<verse number="25">यदि वे यह सुनेंगे कि मैंने तुमसे गुप्‍त मंत्रणा की है, तो वे तुम्‍हारे पास आएंगे और तुमसे यह पूछेंगे कि तुमने मुझसे क्‍या-क्‍या कहा और मैंने तुमसे क्‍या कहा है। वे तुमसे कहेंगे, “हम से मत छिपाओ: हम तुम्‍हारा वध नहीं करेंगे। हमें यह भी बताओ कि महाराज ने तुमसे क्‍या कहा है।”</verse>
				<verse number="26">यिर्मयाह, यदि मेरे उच्‍चाधिकारी तुमसे पूछें तो तुम केवल यही कहना कि तुमने मुझसे विनती की है कि मैं तुम्‍हें योनातान के मकान में न भेजूं अन्‍यथा तुम मर जाओगे।’</verse>
				<verse number="27">ऐसा ही हुआ। उच्‍चाधिकारी यिर्मयाह के पास आए। उन्‍होंने यिर्मयाह से पूछा कि राजा और उसके बीच क्‍या-क्‍या बातें हुईं। यिर्मयाह ने राजा सिदकियाह के परामर्श के अनुसार उसकी बातें दुहरा दीं, जो उसने यिर्मयाह से कही थीं। अत: उन्‍होंने यिर्मयाह से पूछना छोड़ दिया, और गुप्‍त मंत्रणा की बात न खुली।</verse>
				<verse number="28">जिस दिन यरूशलेम नगर पर कसदी सेना का कब्‍जा हुआ, उस दिन तक यिर्मयाह राजमहल के पहरे के आंगन में रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="39">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के राज्‍य-काल के नौवें वर्ष के दसवें महीने में बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने अपनी सेना के साथ यरूशलेम नगर पर आक्रमण कर दिया, और उसको घेर लिया।</verse>
				<verse number="2">सिदकियाह के राज्‍य-काल के ग्‍यारहवें वर्ष के चौथे महीने के नौवें दिन नगर की शहरपनाह में दरार पड़ गई, और उसको शत्रु सेना ने गिरा दिया।</verse>
				<verse number="3">जब शत्रु सेना का नगर पर कब्‍जा हो गया, तब बेबीलोन के राजा के सब उच्‍चाधिकारियों ने नगर में प्रवेश किया, और उन्‍होंने ‘मध्‍य द्वार’ पर आसन जमाया। उनके नाम इस प्रकार हैं: नेर्गलसरेसेर, समगर्नबो, खोजों का मुखिया सर्सकीम और राजवैद्य नेर्गलसरेसेर। इनके साथ बेबीलोन के राजा के अन्‍य उच्‍चाधिकारी भी थे।</verse>
				<verse number="4">जब यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह और उसके सैनिकों ने देखा, तब वे भागे। वे रातों-रात राज-उद्यान के मार्ग से नगर के दोनों दीवारों के मध्‍य के दरवाजे से निकले, और अराबाह घाटी की ओर बढ़े।</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु कसदी सेना ने उनका पीछा किया, और यरीहो के मैदान में सिदकियाह को पकड़ लिया। वे उसको बन्‍दी बना कर हमात देश के रिबला नगर में ले गए, और बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के सामने पेश किया। नबूकदनेस्‍सर ने वहां सिदकियाह को दण्‍ड दिया।</verse>
				<verse number="6">उसने रिबला में सिदकियाह की आंखों के सामने उसके पुत्रों का वध कर दिया। इसके अतिरिक्‍त उसने यहूदा प्रदेश के सब प्रतिष्‍ठित लोगों को मार डाला।</verse>
				<verse number="7">उसने सिदकियाह की आंखें निकाल लीं, और उसको बेबीलोन ले जाने के लिए जंजीरों से बांध दिया।</verse>
				<verse number="8">कसदी सैनिकों ने राजा के महल में आग लगा दी, और लोगों के मकानों को आग से भस्‍म कर दिया। उन्‍होंने यरूशलेम की दीवारों को गिरा दिया।</verse>
				<verse number="9">तब अंगरक्षकों का नायक नबूजरदान इन लोगों को बन्‍दी बना कर ले गया: यरूशलेम नगर में बचे हुए लोग, उसकी शरण में आए हुए लोग, और शेष कारीगर ।</verse>
				<verse number="10">नबूजरदान ने यहूदा प्रदेश में उन लोगों को छोड़ दिया जो गरीब थे, और जिनके पास कुछ नहीं था। वह जाते समय उनको अंगूर-उद्यान और खेत दे गया।</verse>
				<verse number="11">नबूकदनेस्‍सर ने अंगरक्षकों के नायक नबूजरदान के माध्‍यम से यिर्मयाह के सम्‍बन्‍ध में यह आदेश दिया,</verse>
				<verse number="12">‘यिर्मयाह को ले जाओ। उनकी अच्‍छे से देखभाल करो, और उनका अहित मत करना। जैसा वह तुम्‍हें कहें वैसा ही करना।’</verse>
				<verse number="13">अत: बेबीलोन के राजा के सब उच्‍चाधिकारी, अंगरक्षकों का नायक नबूजरदान, खोजों का मुखिया नबुसजबान, राजवैद्य नेर्गलसरेसेर, और अन्‍य उच्‍चाधिकारियों ने</verse>
				<verse number="14">सैनिक भेजे और राजमहल के पहरे के आंगन से यिर्मयाह को निकाला। उन्‍होंने यिर्मयाह की देखभाल करने के लिए गदल्‍याह को नियुक्‍त किया, जिसके पिता का नाम अहीकाम और दादा का नाम शापान था। गदल्‍याह यिर्मयाह को अपने घर ले गया, और नबी यिर्मयाह अपने लोगों के मध्‍य रहने लगे।</verse>
				<verse number="15">जब यिर्मयाह राजमहल के पहरे के आंगन में नजरबन्‍द थे, तब उन्‍हें प्रभु का यह सन्‍देश मिला था। प्रभु ने कहा,</verse>
				<verse number="16">‘जा, और कूश देश के निवासी एबेदमेलेक से यह कह: “इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: इस नगर को दण्‍ड देने के लिए जो वचन मैंने कहे हैं, उनको मैं अवश्‍य पूरा करूंगा, और उनसे इस नगर का बुरा ही होगा, भला नहीं। तेरी आंखों के सामने उस दिन मेरे सब वचन पूर्ण होंगे।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु उस दिन मैं तुझको बचाऊंगा, और तू शत्रु-सैनिकों के हाथ में नहीं सौंपा जाएगा, जिस से तू डर रहा है। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="18">मैं निस्‍सन्‍देह तुझे बचाऊंगा, और तू शत्रु की तलवार से नहीं मारा जाएगा। तूने मुझ पर भरोसा किया है, इसलिए तेरा प्राण बचा रहेगा। युद्ध की लूट के समान तू अपने जीवन को बचाएगा। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="40">
				<verse number="1">अंगरक्षकों का नायक नबूजरदान यिर्मयाह को जंजीरों से बान्‍ध कर ला रहा था। यिर्मयाह के साथ यरूशलेम और यहूदा प्रदेश के बन्‍दी भी थे, जो गुलाम बन कर बेबीलोन जा रहे थे। नबूजरदान ने रामाह नगर में यिर्मयाह को मुक्‍त कर दिया, और उनको रामाह नगर से चले जाने दिया। इसके पश्‍चात् यिर्मयाह को प्रभु का सन्‍देश मिला।</verse>
				<verse number="2">नबूजरदान ने यिर्मयाह को बुला कर उन से कहा, ‘आपके प्रभु परमेश्‍वर ने इस नगर के विरुद्ध अनिष्‍ट की घोषणा की थी,</verse>
				<verse number="3">और उसने उस नबूवत को पूरा भी किया। प्रभु ने वैसा ही किया जैसा उसने कहा था। आप लोगों ने प्रभु के विरुद्ध पाप किया, उसकी वाणी नहीं सुनी, इसलिए यह विपत्ति आप पर पड़ी।</verse>
				<verse number="4">अब देखिए, मैं आप की हथकड़ियां खोलता हूं, और आपको मुक्‍त करता हूं। यदि आपको मेरे साथ बेबीलोन जाना अच्‍छा लगे, तो मेरे साथ बेबीलोन जाना अच्‍छा लगे, तो मेरे साथ आइए। मैं अच्‍छे से आपकी देखभाल करूंगा। और अगर आप को बेबीलोन जाना पसन्‍द न हो तो मत जाइए। आपके सामने सारा देश है। जहां आप जाना अच्‍छा समझें, आपको उचित लगे, वहां आप जा सकते हैं।</verse>
				<verse number="5">अगर आप यहीं रहेंगे, तो आप कृपा कर गदल्‍याह के पास लौट जाएं। हमारे महाराज बेबीलोन के राजा ने अहीकाम के पुत्र और शापान के पौत्र गदल्‍याह को यहूदा प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया है। आप उसके पास लौट सकते हैं, और अपने लोगों के मध्‍य रह सकते हैं। अथवा आप जहां भी जाना उचित समझें वहां आप जाइए।’ यह कह कर अंगरक्षकों के नायक नबूजरदन ने मार्ग के लिए यिर्मयाह को भोजन-सामग्री दी, और कुछ उपहार भी दिए, और उनको विदा कर दिया।</verse>
				<verse number="6">यिर्मयाह गदल्‍याह बेन-अहीकाम के पास मिस्‍पाह नगर में आए, और उसके साथ अपने लोगों के मध्‍य रहने लगे। ये लोग यहूदा प्रदेश में बच गए थे।</verse>
				<verse number="7">यहूदा प्रदेश के मैदानों में सिदकियाह के सैनिक और सेना-नायक बच गए थे। जब इन सैनिकों और नायकों ने सुना कि बेबीलोन के राजा ने गदल्‍याह बेन-अहीकाम को यहूदा प्रदेश का राजपाल नियुक्‍त किया है, और प्रदेश में बचे हुए स्‍त्री-पुरुषों और बच्‍चों की देखभाल करने का दायित्‍व सौंपा है, जो बहुत गरीब थे, और बन्‍दी बन कर बेबीलोन नहीं गए थे,</verse>
				<verse number="8">तब सेनानायक मिस्‍पाह में गदल्‍याह के पास गए। उनके नाम इस प्रकार हैं: यिश्‍माएल बेन-नतन्‍याह, योहानान बेन-कारेह, सरायाह बेन-तन्‍हूमेत, नतोपा-वासी एपई के पुत्र, और याजन्‍याह, जो किसी माका-वासी का पुत्र था। ये सेना-नायक अपने-अपने सैन्‍य दल के साथ गए।</verse>
				<verse number="9">गदल्‍याह बेन-अहीकाम ने शपथ खाकर आश्‍वासन दिया, ‘कसदी जाति के अधीन रहने से आप लोग मत डरिए। आप निश्‍चिंत होकर देश में रहिए और बेबीलोन के राजा की सेवा कीजिए। तब आपका भला होगा।</verse>
				<verse number="10">जहां तक मेरा प्रश्‍न है, मैं मिस्‍पाह में रहूंगा, और जब कसदी उच्‍चाधिकारी यहां आएंगे, तब मैं आपकी ओर से उनके सम्‍मुख खड़ा हूंगा। आप लोग घबराइए मत, अपने-अपने नगर में जाइए, और अंगूर और ग्रीष्‍मऋतु के फल एकत्र कीजिए, तेल निकालिए, और उसको बर्तनों में जमा कीजिए। जिन नगरों पर आप लोगों ने पुन: अधिकार कर लिया है, उनमें निवास कीजिए।’</verse>
				<verse number="11">यही समाचार उन यहूदा-वासियों ने सुना, जो मोआब, अम्‍मोन, एदोम और अन्‍य देशों में बस गए थे। उन्‍होंने सुना कि बेबीलोन का राजा यहूदा प्रदेश में उन लोगों को छोड़ गया है जो बहुत गरीब हैं और उनके ऊपर अहीकाम के पुत्र और शापान के पौत्र गदल्‍याह को राज्‍यपाल नियुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="12">यह सुन कर सब यहूदी जो अन्‍य देशों से खदेड़ दिए गए थे, अपने-अपने देश से यहूदा प्रदेश के मिस्‍पाह नगर में गदल्‍याह के पास लौट आए। इन लोगों ने अंगूर और ग्रीष्‍म फलों की खूब फसल उत्‍पन्न की।</verse>
				<verse number="13">योहानान बेन-कारेह, और मैदानी इलाके के सब सेनानायक मिस्‍पाह नगर में गदल्‍याह के पास आए, और</verse>
				<verse number="14">उससे कहा, ‘क्‍या आप जानते हैं कि अम्‍मोन के राजा बालीस ने आपकी हत्‍या के लिए यिश्‍माएल बेन-नतन्‍याह को भेजा है?’ किन्‍तु गदल्‍याह ने उनकी बातों पर विश्‍वास नहीं किया।</verse>
				<verse number="15">तब योहानान ने मिस्‍पाह में गुप्‍त रूप से गदल्‍याह से कहा, ‘आप मुझे अनुमति दीजिए; मैं जाकर यिश्‍माएल बेन-नतन्‍याह का चुपचाप वध कर दूंगा; और किसी को पता न चलेगा। यदि उसने आपकी हत्‍या कर दी, तो जो यहूदी दूर देश से आकर आपके चारों ओर इकट्ठे हो गए हैं, वे फिर तितर-बितर हो जाएंगे, और यहूदा प्रदेश की बची हुई जनता भी नष्‍ट हो जाएगी।’</verse>
				<verse number="16">लेकिन गदल्‍याह बेन-अहीकाम ने योहानान बेन-कारेह से कहा, ‘तुम यह काम कदापि मत करना, क्‍योंकि तुम यिश्‍माएल के बारे में झूठ बोल रहे हो।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="41">
				<verse number="1">यिश्‍माएल राजवंश का था। वह राजा सिदकियाह का एक मुख्‍य उच्‍चाधिकारी था। उनके पिता का नाम नतन्‍याह और दादा का नाम एलीशामा था। सातवें महीने में यह घटना घटी। यिश्‍माएल अपने साथ दस सैनिक लेकर मिस्‍पाह नगर में गदल्‍याह बेन-अहीकाम के पास आया। राज्‍यपाल गदल्‍याह ने मिस्‍पाह में उसका स्‍वागत किया, और उन्‍होंने एक साथ भोजन किया।</verse>
				<verse number="2">तब यिश्‍माएल बेन-नतन्‍याह अपने साथियों के साथ उठा, और उसने गदल्‍याह पर तलवार से प्रहार किया, और उसका वध कर दिया; क्‍योंकि बेबीलोन के राजा ने यहूदा प्रदेश पर उसको राज्‍यपाल नियुक्‍त किया था।</verse>
				<verse number="3">यिश्‍माएल ने उन यहूदियों का भी वध कर दिया जो गदल्‍याह के साथ थे। उसकी तलवार से कसदी सैनिक भी न बच सके, जो उस समय मिस्‍पाह में तैनात थे।</verse>
				<verse number="4">गदल्‍याह की हत्‍या की खबर किसी को नहीं मिली। उसके दूसरे दिन</verse>
				<verse number="5">शकेम, शीलोह और सामरी नगरों से अस्‍सी यहूदी आए। उनकी दाढ़ी मुँड़ी हुई थी। वस्‍त्र फटे हुए थे। उनका सारा शरीर घावों से भरा था। उनके हाथों में अन्नबलि और लोबान था, और वे उनको प्रभु के भवन में चढ़ाने जा रहे थे।</verse>
				<verse number="6">यिश्‍माएल बेन-नतन्‍याह उनसे भेंट करने के लिए रोता हुआ मिस्‍पाह से बाहर निकला। जब वह उनसे मिला तब उनसे बोला, ‘आओ, गदल्‍याह के पास शहर के भीतर चलें।’</verse>
				<verse number="7">जब वे मिस्‍पाह नगर के भीतर आए तब यिश्‍माएल और उसके साथियों ने उनकी हत्‍या कर दी, और लाशों को अंधे-कुएं में फेंक दिया।</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु उन में से दस आदमी बच गए। उन्‍होंने यिश्‍माएल से कहा, ‘हमें मत मारो; हमारे पास गेहूं, जौ, तेल और शहद है, जो हमने खेतों में छिपा दिया है।’ अत: यिश्‍माएल ने उनको छोड़ दिया और उनके साथियों के साथ उन्‍हें नहीं मारा।</verse>
				<verse number="9">यिश्‍माएल ने जिस अंधे-कुएं में लाशों को फेंका था, वह बहुत बड़ा था। यह कुआं राजा आसा ने इस्राएल प्रदेश के राजा बाशा के आक्रमण से बचने के लिए खोदा था। अब यिश्‍माएल ने लाशों से उसको पाट दिया।</verse>
				<verse number="10">तत्‍पश्‍चात् उसने मिस्‍पाह में बचे हुए सब लोगों को बन्‍दी बना लिया। बन्‍दी बनाए गए लोगों में राज कन्‍याएं और वे गरीब लोग थे जिनको अंगरक्षकों के नायक नबूजरदान ने गदल्‍याह बेन-अहीकाम के हाथ में सौंपा था कि वह उनकी देखभाल करे। यिश्‍माएल ने मिस्‍पाह के सब लोगों को बन्‍दी बना कर यर्दन नदी के उस पार अम्‍मोन देश की ओर प्रस्‍थान किया।</verse>
				<verse number="11">योहानान बेन-कारेह तथा उसके सेनानायकों को इस दु:खद घटना की खबर मिली। जो दुष्‍कर्म यिश्‍माएल बेन-नतन्‍याह ने किया था, योहानान और उसके साथियों को उसका पता चला।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने अपने सैनिकों को एकत्र किया और यिश्‍माएल से युद्ध करने के लिए गए। उन्‍होंने गिबओन के महा कुण्‍ड पर यिश्‍माएल को घेर लिया।</verse>
				<verse number="13">जब यिश्‍माएल के साथ लोगों ने योहानान और उसके सेनानायकों को देखा तब वे आनन्‍द से भर उठे। उन्‍होंने जय-जयकार किया।</verse>
				<verse number="14">जिन लोगों को यिश्‍माएल बन्‍दी बना कर मिस्‍पाह से ले जा रहा था, वे लौट पड़े और वापस आ गए। वे योहानान बेन-कारेह के पास आ गए।</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु यिश्‍माएल अपने आठ साथियों के साथ योहानान के हाथ से बच गया, और अम्‍मोन देश को भाग गया।</verse>
				<verse number="16">गदल्‍याह की हत्‍या के बाद यिश्‍माएल जिन लोगों को बन्‍दी बना कर मिस्‍पाह से ले जा रहा था, उनमें सैनिक, स्‍त्रियां, बच्‍चे, और खोजे थे। योहानान और उसके सेनानायक इन सबको गिबओन से वापस लाए।</verse>
				<verse number="17">ये लोग बेतलेहम गांव के समीप किम्‍हाम की सराय में ठहर गए, और मिस्‍पाह नहीं गए, उनका इरादा मिस्र देश जाने का था।</verse>
				<verse number="18">वे कसदियों से डरते थे; क्‍योंकि यिश्‍माएल बेन-नतन्‍याह ने गदल्‍याह की हत्‍या की थी, जिसको बेबीलोन के राजा ने यहूदा प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="42">
				<verse number="1">सैन्‍य-दल के सब सेना-नायक, योहानान बेन-कारेह, याजन्‍याह बेन-होशायाह तथा जनता के छोटे-बड़े लोग</verse>
				<verse number="2">नबी यिर्मयाह के पास आए, और उन से यह निवेदन किया, ‘कृपया, हमारा निवेदन स्‍वीकार कीजिए, और हम-सब बचे हुए लोगों के लिए अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रार्थना कीजिए (आप स्‍वयं अपनी आंखों से देख रहे हैं, कि पहले हम संख्‍या में कितने अधिक थे, और अब कितने थोड़े रह गए हैं।),</verse>
				<verse number="3">ताकि आपका प्रभु परमेश्‍वर हमें वह मार्ग बताए जिस पर हमें चलना चाहिए; हमें वह काम बताए, जो हमें करना चाहिए।’</verse>
				<verse number="4">नबी यिर्मयाह ने उनसे कहा, ‘मैंने तुम्‍हारा निवेदन सुना। मैं निस्‍सन्‍देह तुम्‍हारे निवेदन के अनुसार तुम लोगों के प्रभु परमेश्‍वर से प्रार्थना करूंगा, और जो कुछ वह कहेगा, मैं तुम्‍हें बताऊंगा। मैं तुम से कुछ नहीं छिपाऊंगा।’</verse>
				<verse number="5">तब सब लोगों ने यिर्मयाह से कहा, ‘यदि आपका प्रभु परमेश्‍वर आपके माध्‍यम से हमें अपना वचन देगा और यदि हम उस वचन के अनुसार आचरण नहीं करेंगे तो हमारे विरुद्ध स्‍वयं प्रभु हमारा सच्‍चा और विश्‍वस्‍त साक्षी हो।</verse>
				<verse number="6">चाहे उसका वचन हमारे हित में हो, या अहित में, हम अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञा का पालन करेंगे। उससे प्रार्थना करने के लिए हम आप को भेज रहे हैं। ताकि जब हम अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञा का पालन करें, तब हमारा कल्‍याण हो।’</verse>
				<verse number="7">दस दिन के अंत में प्रभु का वचन यिर्मयाह को मिला।</verse>
				<verse number="8">अत: यिर्मयाह ने योहानान बेन-कारेह, उसके साथ के सब सेना-नायकों और जनता के छोटे-बड़े लोगों को बुलाया</verse>
				<verse number="9">और उनसे यह कहा, ‘इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर, जिसके सम्‍मुख तुम्‍हारी याचना करने के लिए तुमने मुझे भेजा था, यों कहता है:</verse>
				<verse number="10">यदि तुम इस देश में रहोगे, तो मैं तुम्‍हारा पुन: निर्माण करूंगा, और तुम्‍हें नष्‍ट नहीं करूंगा। मैं तुम्‍हारे वंश-वृक्ष को पुन: रोपूंगा, और तुम्‍हें नहीं उखाड़ूंगा; क्‍योंकि मैंने तुम्‍हारा जो अनिष्‍ट किया है, उसके लिए मैं पछता रहा हूं।</verse>
				<verse number="11">‘बेबीलोन के राजा से तुम डर रहे हो, किन्‍तु तुम उससे मत डरो। मुझ-प्रभु की यह वाणी है। सुनो, मैं तुम्‍हारे साथ हूं, इसलिए तुम उस से मत डरो। मैं उसके हाथ से तुम्‍हें छुड़ाऊंगा, तुम्‍हें बचाऊंगा।</verse>
				<verse number="12">मैं तुम पर दया करूंगा ताकि वह तुम पर दया करे, और तुम्‍हें अपने इस देश में रहने दे।</verse>
				<verse number="13">‘किन्‍तु यदि तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी को अनसुना करोगे, और कहोगे, “हम इस देश में नहीं रहेंगे,</verse>
				<verse number="14">और हम मिस्र देश जाएंगे जहां हम युद्ध नहीं देखेंगे, और न ही युद्ध का स्‍वर, न नरसिंगे का स्‍वर हमारे कानों में पड़ेगा; जहां हमें रोटी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा; बल्‍कि हम वहां निश्‍चिन्‍त निवास करेंगे,”</verse>
				<verse number="15">तो, ओ यहूदा प्रदेश के बचे हुए निवासियो, प्रभु का वचन सुनो। स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर यों कहता है: यदि तुम मिस्र देश में प्रवेश करने और वहां बसने के लिए उस दिशा में मुंह करोगे,</verse>
				<verse number="16">तो जिस तलवार से तुम डरते हो, वह मिस्र देश में भी तुम्‍हारे सिर पर मंडराएगी; जिस अकाल से तुम भयभीत हो, वह मिस्र देश में भी तुम्‍हारा पीछा करेगा, और वहां तुम मर जाओगे।</verse>
				<verse number="17">वे सब लोग, जो मिस्र देश को जाने के लिए उस दिशा में मुंह किए हुए हैं, वे तलवार, अकाल और महामारी से नष्‍ट हो जाएंगे। जो विपत्ति मैं उन पर ढाहूंगा, उससे उनका कोई वंशज भी नहीं बचेगा; वे सब के सब पूर्णत: नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="18">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर यों कहता है: यदि तुम मिस्र देश को जाओगे, तो जैसी मेरी क्रोधाग्‍नि यरूशलेम के प्रति भड़क उठी थी, जैसे मैंने अपने प्रकोप का प्‍याला उण्‍डेला था, वैसे ही मैं तुम्‍हारे प्रति अपनी क्रोधाग्‍नि प्रज्‍वलित करूंगा। तब अन्‍य जातियां तुमसे घृणा करेंगी। वे तुम्‍हें आतंक का कारण, शापित कौम, और निंदित मानेंगी। तुम इस देश के पुन: दर्शन नहीं कर सकोगे।</verse>
				<verse number="19">ओ यहूदा प्रदेश के बचे हुए लोगो! प्रभु तुमसे यों कहता है: “मिस्र देश को मत जाओ।” मैंने आज तुम्‍हें चेतावनी दी है; तुम भूल में मत पड़ो,</verse>
				<verse number="20">अन्‍यथा तुम्‍हें अपने प्राण से हाथ धोना पड़ेगा। तुमने मुझे अपने प्रभु परमेश्‍वर के पास यह कहकर भेजा था, “हमारे प्रभु परमेश्‍वर से हमारे लिए प्रार्थना कीजिए, और जो कुछ वह हम से कहेगा, हम करेंगे।”</verse>
				<verse number="21">आज मैंने प्रभु परमेश्‍वर का वचन तुम पर प्रकट कर दिया। किन्‍तु तुमने अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी अनसुनी कर दी; जो बातें तुम्‍हें सुनाने के लिए उसने मुझे तुम्‍हारे पास भेजा है, उनको तुम नहीं मानते हो।</verse>
				<verse number="22">इसलिए, निश्‍चय जानो, जिस देश में तुम बसने की इच्‍छा करते हो, वहां तुम तलवार, अकाल और महामारी से निस्‍सन्‍देह मारे जाओगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="43">
				<verse number="1">प्रभु परमेश्‍वर ने अपना वचन सुनाने के लिए यिर्मयाह को यहूदा प्रदेश के बचे हुए लोगों तथा योहानान और उसके सहयोगी सेनानायकों के पास भेजा था। जब यिर्मयाह उनको उनके ही प्रभु परमेश्‍वर का वचन सुना चुके,</verse>
				<verse number="2">तब अजर्याह बेन-होशाया, योहानान बेन-कारेह तथा अन्‍य ढीठ लोगों ने यिर्मयाह को उत्तर दिया, ‘आप झूठ बोल रहे हैं। हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने आप को यह कहने के लिए नहीं भेजा है कि मिस्र देश में बसने के लिए मत जाओ।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु बारूक बेन-नेरियाह ने आपको हमारे विरुद्ध भड़काया है। वह चाहता है कि हम कसदी सेना के हाथ में सौंप दिए जाएं, और वे हमें मार डालें, हमें गुलाम बनाकर बेबीलोन ले जाएं।’</verse>
				<verse number="4">अत: योहानान बेन-कारेह, उसके सहयोगी सेनानायक तथा बचे हुए सब लोगों ने प्रभु की वाणी को अनसुना कर दिया, और वे यहूदा प्रदेश में नहीं रहे।</verse>
				<verse number="5">योहानान और उसके सहयोगी सेनानायकों ने यहूदा प्रदेश के सब बचे हुए लोगों को, सब शरणार्थियों को, जो उन देशों में तितर-बितर हो गए थे, जहां वे खदेड़ दिए गए थे, और जो अब स्‍वदेश लौटे थे,</verse>
				<verse number="6">तथा उन सब स्‍त्री-पुरुषों, बच्‍चों, राज कन्‍याओं को एकत्र कर ले गये जिनको अंगरक्षकों के नायक नबूजरदान ने गदल्‍याह बेन-अहीकाम को देखभाल के लिए सौंपा था। वे नबी यिर्मयाह और बारूक बेन-नेरियाह को भी अपने साथ ले गए।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने प्रभु की वाणी को अनसुना कर दिया। वे मिस्र देश के तहपन्‍हेस नगर में पहुंचे।</verse>
				<verse number="8">तब प्रभु का यह वचन तहपन्‍हेस में यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने कहा:</verse>
				<verse number="9">‘अपने हाथों में बड़े-बड़े पत्‍थर ले, उन पर चूना फेर और उनको यहूदा प्रदेश के लोगों के सामने उस ईंट के चबूतरे में छिपा दे, जो तहपन्‍हेस में फरओ के राजभवन के प्रवेश-द्वार पर है।</verse>
				<verse number="10">तब तू उनसे यह कहना: स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर यों कहता है: देखो, मैं अपने सेवक बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर को बुला रहा हूं। वह अपना सिंहासन इन पत्‍थरों पर, जो मैंने छिपाए हैं, स्‍थापित करेगा। वह इन पत्‍थरों के ऊपर अपना छत्र तानेगा।</verse>
				<verse number="11">तब वह मिस्र देश की राजधानी में आएगा, और देश को नष्‍ट कर देगा। जो लोग महामारी से मरने के लिए ठहराए गए हैं, वे महामारी से मरेंगे। जो लोग बन्‍दी बनाए जाने के लिए ठहराए गए हैं, वे बन्‍दी बन कर गुलामी में जाएंगे, और जो तलवार से वध होने के लिए ठहराए गए हैं, उनका तलवार से वध होगा।</verse>
				<verse number="12">‘मेरा सेवक नबूकदनेस्‍सर मिस्र देश के देवताओं के मन्‍दिरों में आग लगा देगा। वह उनको भस्‍म कर देगा, और उनकी मूर्तियों को लूट कर ले जाएगा। जैसे चरवाहा चीलर-भरे गंदे कपड़ों को साफ करता है, वैसे ही मेरा सेवक नबूकदनेस्‍सर मिस्र देश को साफ कर देगा, और वहां से सकुशल लौट जाएगा।</verse>
				<verse number="13">वह मिस्र देश के सूर्यगृह के खंम्‍भों को टुकड़े-टुकड़े कर देगा, और वहां के देवताओं के मन्‍दिरों में आग लगा देगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="44">
				<verse number="1">मिस्र देश के मिग्‍दोल, तहपन्‍हेस, और मेमफिस नगरों तथा पत्रोस प्रदेश में यहूदी रहते थे। उनके विषय में यिर्मयाह को प्रभु का यह सन्‍देश मिला:</verse>
				<verse number="2">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर यों कहता है: जो विपत्तियां मैं यरूशलेम नगर तथा यहूदा प्रदेश के सब नगरों के रहनेवालों पर ढाह चुका हूं, वे तुमने देखी हैं। आज वे स्‍थान उजाड़ पड़े हैं, और वहां कोई नहीं रहता है।</verse>
				<verse number="3">यह उनके दुष्‍कर्मों का फल है। उन्‍होंने ये दुष्‍कर्म किए, और मुझे क्रोध दिलाया: वे मुझे छोड़कर अन्‍य देवताओं को धूप जलाते थे। वे ऐसे देवताओं की पूजा करते थे, जिनको न वे जानते थे, और न तुम जानते हो, और न तुम्‍हारे पूर्वज।</verse>
				<verse number="4">फिर भी मैं अपने प्रेम के कारण बार-बार अपने सेवक नबियों को भेजता रहा, और उनके माध्‍यम से कहता रहा, ‘ओह, यह घृणित कार्य मत करो, मैं इस पूजा-पाठ से घृणा करता हूं।’</verse>
				<verse number="5">लेकिन उन्‍होंने मेरी बात नहीं सुनी, और न मेरी चेतावनी पर ध्‍यान ही दिया। उन्‍होंने घृणित दुष्‍कर्म करना नहीं छोड़ा। वे अन्‍य देवताओं को धूप जलाते रहे।</verse>
				<verse number="6">अत: मैंने उन पर क्रोध और प्रकोप उण्‍डेल दिया। मैंने यहूदा प्रदेश के नगरों और यरूशलेम के गली-कूचों को अपनी क्रोधाग्‍नि से भस्‍म कर दिया। वे उजाड़ और निर्जन हो गए, और आज तक वैसे ही उजाड़ और निर्जन पड़े हैं।</verse>
				<verse number="7">‘मैं, इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता हूं: यह दुष्‍कर्म करके तुम अपने पैरों पर क्‍यों कुल्‍हाड़ी मारते हो? तुम यहूदा के स्‍त्री-पुरुष और बच्‍चों को क्‍यों नष्‍ट करना चाह रहे हो? यों तुम्‍हारी जाति समूल नष्‍ट हो जाएगी, और एक भी यहूदी नहीं बचेगा।</verse>
				<verse number="8">तुम ऐसे काम क्‍यों करते हो जिससे मेरा क्रोध भड़क उठे? जिस मिस्र देश में तुम रहने आए थे, वहां के अन्‍य देवताओं को तुम धूप जलाने लगे। सुनो, अपने इस दुष्‍कर्म के कारण तुम नष्‍ट हो जाओगे, और संसार के सब देशों में तुम शापित, कलंकित कौम कहलाओगे।</verse>
				<verse number="9">क्‍या तुम अपने दुष्‍कर्मों और अपने पूर्वजों के दुष्‍कर्मों को भूल गए? क्‍या तुम्‍हें वे दुष्‍कर्म याद नहीं रहे, जो यहूदा प्रदेश के राजाओं, रानियों और तुम्‍हारी स्‍त्रियों ने यहूदा प्रदेश के नगरों में, यरूशलेम की गलियों में किये थे?</verse>
				<verse number="10">आज भी उन्‍होंने अपने दुष्‍कर्मों से पश्‍चात्ताप कर अपने हृदय को विनम्र नहीं किया। वे मेरी भक्‍ति नहीं करते। जो धर्म-नियम और संविधियां मैंने तुम्‍हारे सामने और तुम्‍हारे पूर्वजों के सम्‍मुख रखी थीं, उन के अनुरूप वे आचरण नहीं करते।</verse>
				<verse number="11">‘इसलिए, सुनो, मैं − स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर यों कहता हूं: मैं तुम्‍हारा अनिष्‍ट करने के लिए तुम्‍हारी ओर उन्‍मुख हूंगा, और यहूदा के समस्‍त वंशजों को नष्‍ट कर दूंगा।</verse>
				<verse number="12">जो यहूदा प्रदेश के बचे हुए लोग मिस्र देश में बसने के लिए इधर आ रहे हैं, मैं उन पर हाथ उठाऊंगा, और वे सब पूर्णत: नष्‍ट हो जाएंगे। वे मिस्र देश में मर-मिट जाएंगे। तलवार और अकाल से वे मारे जाएंगे; हाँ, छोटे-बड़े सबका तलवार और अकाल से संहार होगा। वे लोगों के लिए आतंक का कारण बनेंगे और शापित कहलाएंगे। लोग उनसे घृणा करेंगे और उनकी निंदा करेंगे।</verse>
				<verse number="13">जैसे मैंने यरूशलेम के निवासियों को तलवार, अकाल और महामारी से दण्‍ड दिया था, वैसे ही मैं मिस्र देश में बसनेवाले यहूदा प्रदेश के लोगों को दूंगा।</verse>
				<verse number="14">तब यहूदा प्रदेश के बचे हुए लोग जो मिस्र देश में आकर बस गए हैं, पूर्णत: नष्‍ट हो जाएंगे। यदि वे स्‍वदेश लौटने की इच्‍छा करते हैं तो भी वे यहां से बच कर, अपना प्राण बचा कर, यहूदा प्रदेश नहीं जा सकेंगे कि वहां पुन: बस जाएं। केवल कुछ लोग भाग कर अपना प्राण बचाएंगे, और यहूदा प्रदेश को लौटेंगे।’</verse>
				<verse number="15">जो पति यह जानते थे कि उनकी पत्‍नियां अन्‍य देवताओं के लिए धूप जलाती हैं, उन्‍होंने तथा उनके साथ स्‍त्रियों ने भी, जो स्‍वयं देवताओं को धूप चढ़ाती थीं, और जो बड़ी संख्‍या में वहां उपस्‍थित थीं, यिर्मयाह को उत्तर दिया। (ये सब मिस्र देश के पत्रोस प्रदेश में रहते थे।)</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने कहा, ‘प्रभु के नाम में तुमने हमसे जो बातें कहीं हैं, हम नहीं सुनेंगे।</verse>
				<verse number="17">जो हम करते थे, करते हैं, और जो हमारे पूर्वजों ने, राजाओं ने, और हमारे उच्‍चाधिकारियों ने यहूदा प्रदेश के नगरों में, यरूशलेम की गलियों में किया था, वह करते रहेंगे। हम आकाश की रानी की मन्नतें मानेंगे, उसको धूप जलाएंगे, और उसको पेयबलि चढ़ाएंगे। उन दिनों में हम सुख-समृद्धि से रहते थे, पेट भर रोटी खाते थे, और हम पर कोई विपत्ति नहीं आई थी।</verse>
				<verse number="18">लेकिन जब हमने आकाश की रानी के लिए धूप जलाना छोड़ दिया, उसको पेयबलि नहीं चढ़ायी, तब हम पर अभाव का पहाड़ टूट पड़ा; हम तलवार और अकाल से नष्‍ट हो गए।’</verse>
				<verse number="19">स्‍त्रियों ने कहा, ‘हां, हम आकाश की रानी के लिए धूप जलाती हैं, उसको पेयबलि चढ़ाती हैं। पर यह हम अपने-अपने पति की अनुमति से करती हैं। हम बिना अपने-अपने पति को बताए आकाश की रानी को पेयबलि नहीं चढ़ातीं, और न चन्‍द्राकार रोटियां चढ़ाती हैं।’</verse>
				<verse number="20">तब यिर्मयाह ने सब लोगों से, स्‍त्री-पुरुषों से, उन सब से जिन्‍होंने उन को उत्तर दिया था, यह कहा,</verse>
				<verse number="21">‘क्‍या प्रभु भूल गया था कि तुम और तुम्‍हारे पूर्वज, तुम्‍हारे राजा और उच्‍चाधिकारी यहूदा प्रदेश के नगरों, यरूशलेम की सड़कों पर आकाश की देवी के लिए धूप जलाते थे? क्‍या प्रभु को तुम्‍हारे इस दुष्‍कर्म का ध्‍यान नहीं था?</verse>
				<verse number="22">सुनो, यह असहनीय था; प्रभु और अधिक तुम्‍हारे इस दुष्‍कर्म को, इस घृणास्‍पद कार्य को सह नहीं सका। उसने तुम्‍हारे देश को उजाड़ दिया। तुम्‍हारा देश निर्जन और सुनसान हो गया। वह शापित हो गया और बर्बाद हो गया, जैसा वह आज तक है।</verse>
				<verse number="23">क्‍योंकि तुमने आकाश की रानी के लिए धूप जलायी थी; क्‍योंकि तुमने प्रभु के प्रति पाप किया था, और उसकी वाणी नहीं सुनी थी। तुमने उसके धर्मनियमों, संविधियों और सािक्षयों के अनुरूप आचरण नहीं किया; इस कारण यह विपत्ति तुम पर आयी, और आज तक बनी हुई है।’</verse>
				<verse number="24">यिर्मयाह ने स्‍त्री-पुरुषों से पुन: कहा, ‘ओ यहूदा प्रदेश के रहनेवालो, तुम जो मिस्र देश में बस गए हो, प्रभु का वचन सुनो।</verse>
				<verse number="25">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर यों कहता है: तुमने और तुम्‍हारी पत्‍नियों ने अपने मुंह से कहा है, और अपने हाथों से उसको पूरा भी किया है कि जो मन्नतें हमने मानी हैं, उनको हम अवश्‍य पूरा करेंगी; हम निस्‍सन्‍देह आकाश की रानी को धूप जलाएंगी, और उसको पेयबलि चढ़ाएंगी। तो तुम अपनी मन्नतें मानो और उनको अवश्‍य पूरा करो!</verse>
				<verse number="26">लेकिन, ओ यहूदा प्रदेश के रहनेवालो, तुम जो मिस्र देश में बस गए हो, प्रभु का यह वचन सुनो। मैं-प्रभु यह कहता हूं: मैंने अपने महान नाम की शपथ खाई है कि अब यहूदा प्रदेश का रहनेवाला कोई भी मनुष्‍य, जो मिस्र देश में बस गया है, मेरा नाम अपनी जबान पर नहीं लाएगा, और न यह कहेगा: “जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध।”</verse>
				<verse number="27">मैं उनके हित के लिए नहीं, वरन् अहित के लिए उन पर टकटकी लगाए हूं। जब तक मिस्र देश में बसनेवाले यहूदा प्रदेश के सब लोगों का संहार नहीं हो जाता, तब तक तलवार और अकाल उनको नष्‍ट करते रहेंगे।</verse>
				<verse number="28">जो लोग तलवार की मार से बच जाएंगे, वे मिस्र देश से यहूदा प्रदेश को लौटेंगे, किन्‍तु उनकी संख्‍या थोड़ी ही होगी। तब यहूदा प्रदेश के ये बचे हुए लोग जो मिस्र देश में बसने के लिए आए हैं, इस सच्‍चाई को जानेंगे के मेरा वचन सच सिद्ध हुआ अथवा उनका।</verse>
				<verse number="29">‘प्रभु कहता है: जब मैं तुम्‍हें इस देश में दण्‍ड दूंगा, तब यह उसका संकेत-चिह्‍न होगा, ताकि तुम यह निश्‍चय ही जान लो कि मेरे ये अनिष्‍ट वचन अवश्‍य पूरे होंगे:</verse>
				<verse number="30">जैसा मैंने यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह को उसके शत्रु, उसके प्राणों के ग्राहक बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के हाथ में सौंप दिया था, वैसे ही मैं मिस्र देश के राजा फरओ होप्रा को उसके शत्रुओं के हाथ में, उसके प्राणों के ग्राहक बेबीलोन के राजा के हाथ में सौंप दूंगा। मैं-प्रभु यह कहता हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="45">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल के चौथे वर्ष में बारूक बेन-नेरियाह ने नबी यिर्मयाह की नबूवतों की यह पुस्‍तक लिख कर समाप्‍त की। नबी यिर्मयाह ने उसको अपने मुंह से बोल कर लिखवाया था। जब बारूक पुस्‍तक लिख चुका तब यिर्मयाह ने उससे कहा:</verse>
				<verse number="2">‘ओ बारूक, इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर तुझ से यों कहता है:</verse>
				<verse number="3">तूने अपने आप से यह कहा था: “मुझे धिक्‍कार है! क्‍या मेरा दु:ख कम था कि प्रभु मुझ पर एक के बाद एक विपत्ति ढाहता रहा। मैं कराहते-कराहते थक गया। मुझे कहीं चैन नहीं मिला।”</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने मुझसे कहा, “यिर्मयाह, तू उससे कहना: प्रभु यों कहता है: जो मैंने बनाया था, उसको अब मैं ध्‍वस्‍त कर रहा हूं। जिसको मैंने रोपा था, अब उसको मैं उखाड़ रहा हूं - अर्थात् इस सम्‍पूर्ण देश को।</verse>
				<verse number="5">क्‍या तू अपने लिए प्रशंसा की बातें ढूंढ़ रहा है? ओ बारूक, तू उनको मत ढूंढ़! मुझ-प्रभु की यह वाणी है: मैं समस्‍त प्राणियों पर विपत्ति ढाहने पर हूं। परन्‍तु तू जहां-कहीं भी जाएगा, वहां मैं तेरे प्राण की रक्षा करूंगा, मानो तेरा प्राण युद्ध में प्राप्‍त भेंट हो।” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="46">
				<verse number="1">अन्‍य राष्‍ट्रों के सम्‍बन्‍ध में प्रभु के ये वचन यिर्मयाह को मिले।</verse>
				<verse number="2">मिस्र देश के राजा फरओ नको की सेना फरात महानदी के तट पर कर्कमीश में डेरा डाले हुए थी। उसको बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम बेन-योशियाह के राज्‍य-काल के चौथे वर्ष में पराजित किया था। प्रभु ने मिस्र की सेना के सम्‍बन्‍ध में यह कहा:</verse>
				<verse number="3">‘ओ सैनिकों, फरियां और ढालें तैयार करो और फिर युद्ध के लिए आगे बढ़ो।</verse>
				<verse number="4">ओ घुड़ सवारो, अपने घोड़ों को कसो, और उन पर सवार हो। अपना शिरस्‍त्राण पहिनो, और अपने स्‍थान पर खड़े हो। भालों को पैना करो, और कवच पहिन लो।</verse>
				<verse number="5">‘मैं यह क्‍या देख रहा हूं? वे हताश होकर पीछे हटने लगे हैं। उनके योद्धा पराजित हो गए, और वे तुरन्‍त पीठ दिखाकर भाग गए। वे पीछे मुड़कर नहीं देख रहे हैं; चारों ओर आतंक छा गया है। प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="6">वेग से दौड़नेवाला भाग भी नहीं सकता, और न ही योद्धा बच सकता है; उत्तर में फरात नदी है; देखो, वे उसके तट पर लड़खड़ा कर गिर रहे हैं।</verse>
				<verse number="7">‘यह कौन है? यह नील नदी की बाढ़ के सदृश, महानदी की बाढ़ के सदृश कौन उठ रहा है?</verse>
				<verse number="8">यह मिस्र है, जो नील नदी की तरह उठता है; वह महानदियों की बाढ़ के सदृश ऊंचा उठता है। वह कहता है, “मैं ऊपर उठूंगा और पृथ्‍वी को ढक लूंगा। मैं नगरों को नष्‍ट कर दूंगा, और उसके निवासियों का संहार कर दूंगा।”</verse>
				<verse number="9">ओ घुड़ सवारो, आगे बढ़ो; ओ रथ सवारो, वेग से बढ़ो। योद्धा आगे जाएं, ढाल संभालनेवाले कूश और पूत के योद्धा आगे जाएं, लूद के अचूक निशानेबाज धनुर्धारी आगे बढ़ें।</verse>
				<verse number="10">यह दिन स्‍वर्गिक सेनाओं के स्‍वामी, प्रभु का दिन है, उसके प्रतिशोध का दिन है। वह उस दिन अपने बैरियों से प्रतिशोध लेगा। उस दिन तलवार छक कर खून पीएगी! वह पूर्ण सन्‍तुष्‍ट होगी। वह बैरी के रक्‍त से अपनी प्‍यास बुझाएगी। क्‍योंकि उत्तर के देश में फरात नदी के तट पर स्‍वर्गिक सेनाओं का स्‍वामी प्रभु बलियज्ञ कर रहा है।</verse>
				<verse number="11">ओ मिस्र! ओ कुंआरी कन्‍या! गिलआद प्रदेश जा, और वहां से बलसान औषधि ला। अब तक तूने व्‍यर्थ ही अनेक दवाइयां लीं; तू स्‍वस्‍थ नहीं होगी।</verse>
				<verse number="12">विश्‍व के राष्‍ट्र तेरे विषय में सुन चुके हैं, कि तू भ्रष्‍ट हो चुकी है; तेरी चिल्‍लाहट से सारी पृथ्‍वी गूंज उठी है। एक योद्धा दूसरे योद्धा से टकरा रहा है; वे दोनों एक-साथ गिर रहे हैं।’</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने नबी यिर्मयाह से कहा कि बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्‍सर आ रहा है, और वह मिस्र देश पर आक्रमण करेगा।</verse>
				<verse number="14">‘मिस्र देश में घोषणा करो, मिग्‍दोल में सुनाओ, मेमफिस और तहपन्‍हेस नगरों में घोषणा करो, और लोगों से यह कहो, “मरने के लिए तैयार हो जाओ, तुम्‍हारा वध करने के लिए तुम्‍हारे चारों और तलवार घूम रही है।”</verse>
				<verse number="15">‘मेमफिस का एपिस देवता कहां भाग गया? तेरा वृषभ-देव क्‍यों सामना न कर सका? इसलिए न कि प्रभु ने उसको भूमि पर गिरा दिया है?</verse>
				<verse number="16">देखो, जनता में भगदड़ मच गई है। लोग एक-दूसरे पर गिरे पड़ रहे हैं। वे परस्‍पर कह रहे हैं, “अत्‍याचारी की तलवार से बच कर आओ, हम अपने स्‍वजाति भाइयों के पास, अपनी जन्‍म भूमि को लौट जाएं।”</verse>
				<verse number="17">मिस्र देश के राजा फरओ का नाम बदल दो, और कहो, “अवसर खोकर चिल्‍लाने- वाला।” ’</verse>
				<verse number="18">राजाधिराज, जिसका नाम स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु है, यह कहता है: ‘मेरे जीवन की सौगन्‍ध! जैसे पर्वतों में ताबोर पर्वत है, जैसे समुद्र-तट पर कर्मेल पर्वत है वैसे ही आने वाला शत्रु सब शत्रुओं में महाशत्रु है।</verse>
				<verse number="19">ओ मिस्र निवासियो! स्‍वदेश से निष्‍कासित होने की तैयारी करो, अपना बोरिया-बिस्‍तर बांध लो। क्‍योंकि मेमफिस नगर उजाड़ हो जाएगा, वह निर्जन और खण्‍डहर बन जाएगा।</verse>
				<verse number="20">‘मिस्र एक सुन्‍दर बछिया है, किन्‍तु उत्तर देश का डांस उस पर टूट पड़ा है।</verse>
				<verse number="21">उसके किराए के सैनिक हृष्‍ट-पुष्‍ट बछड़ों के समान हैं, फिर भी वे युद्ध में पीठ दिखाकर, एक-साथ भाग गए। उन्‍होंने शत्रु का सामना नहीं किया। क्‍योंकि उनकी विपत्ति का दिन, उनका दण्‍ड-दिवस उन पर आ गया है।</verse>
				<verse number="22">‘मिस्र भागते हुए सांप के सदृश फुफकारता है; क्‍योंकि उसके शत्रु-सैनिक पंिक्‍तबद्ध हो, उस पर चढ़े आ रहे हैं; वे हाथों में कुल्‍हाड़ी थामे हैं, मानो वे पेड़ काटने वाले हों।</verse>
				<verse number="23">मैं-प्रभु यह कहता हूँ: वे मिस्र देश के वन को काट देंगे, यद्यपि वह अत्‍यन्‍त सघन है। वे टिड्डियों से भी अधिक अनगिनत हैं। उनकी गणना असंभव है।</verse>
				<verse number="24">मिस्र की कन्‍या की इज्‍जत लूट ली जाएगी, वह उत्तर दिशा की कौम के हाथ में सौंप दी जाएगी।’</verse>
				<verse number="25">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, इस्राएल के परमेश्‍वर ने कहा, ‘नो नगर के देवता आमोन, राजा फरओ, मिस्र की जनता तथा उसके देवताओं एवं राजाओं को और फरओ पर भरोसा रखने वाले सब लोगों को मैं दण्‍ड देने वाला हूं।</verse>
				<verse number="26">मैं उन सबको उनके प्राणों के ग्राहक, बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर तथा उसके उच्‍चाधिकारियों के हाथ में सौंप दूंगा। इस दण्‍ड के पश्‍चात् मिस्र देश फिर पहले की ही तरह आबाद हो जाएगा,’ प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="27">‘ओ मेरे सेवक याकूब, मत डर। ओ इस्राएल, मत घबरा। देख, मैं तुझे दूर देश से, तेरी सन्‍तान को, उसके निष्‍कासन के देश से, जहां वह कैद है, निकाल लाऊंगा; तब याकूब स्‍वदेश लौटेगा; वह सुख और चैन से निवास करेगा, और फिर उसको शत्रु भयभीत नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="28">‘मैं-प्रभु, तुझसे कहता हूं, ओ मेरे सेवक याकूब, मत डर; क्‍योंकि मैं तेरे साथ हूं; जिन राष्‍ट्रों में मैंने तुझे खदेड़ दिया था, उन-सबका मैं पूर्ण संहार करूंगा; किन्‍तु मैं तेरा पूर्ण विनाश नहीं करूंगा। मैं तुझको दण्‍ड दूंगा, मैं तुझे बिना दण्‍ड दिए नहीं छोड़ूंगा, परन्‍तु मैं तुझे उचित परिमाण में दण्‍ड दूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="47">
				<verse number="1">मिस्र देश के राजा फरओ ने गाजा नगर को पराजित किया। उसके पूर्व ही पलिश्‍ती कौम के सम्‍बन्‍ध में प्रभु का यह वचन नबी निर्ययाह को मिला था।</verse>
				<verse number="2">‘प्रभु यों कहता है: देखो उत्तर दिशा में पानी चढ़ रहा है; और यह उमड़नेवाली बाढ़ में बदल जाएगा। बाढ़ की धाराएं समस्‍त देश में, देश के हर एक नगर में फैल जाएंगी। नगर और उसके निवासी उन में डूब जाएंगे! आदमी सहायता के लिए चिल्‍लाएंगे; देश के निवासी छाती पीट-पीटकर रोएंगे।</verse>
				<verse number="3">जब शत्रु-सेना के घोड़ों की टाप सुनाई देगी, जब उसके रथ वेग से दौड़ेंगे, उनके पहियों की गड़गड़ाहट होगी, तब बच्‍चों के पिता के हाथ-पांव इतने ढीले पड़ जाएंगे कि वे मुड़कर अपने बच्‍चों को देखेंगे भी नहीं।</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि पलिश्‍ती जाति के विनाश का दिन आ रहा है। तब सोर और सीदोन के बचे हुए सहायक भी कट कर उनसे अलग हो जाएंगे; क्‍योंकि प्रभु पलिश्‍तियों को, कफ्‍तोर के समुद्र तट पर रहने वाले बचे हुए लोगों को नष्‍ट करेगा।</verse>
				<verse number="5">पलिश्‍ती राष्‍ट्र का नगर-राज्‍य गाजा मानो गंजा हो गया। अश्‍कलोन बर्बाद हो गया। ओ अनाकीम के बचे हुए वंशजो, कब तक तुम पूजा के लिए अपने शरीर को घायल करते रहोगे?</verse>
				<verse number="6">आह! प्रभु की तलवार! तू कब शांत होगी? अब अपनी म्‍यान में जा, शान्‍त हो और थम जा।</verse>
				<verse number="7">नहीं, प्रभु की तलवार कैसे रुक सकती है? उसे प्रभु ने दायित्‍व सौंपा है; उसने उसको नियुक्‍त किया है कि वह अश्‍कलोन और समुद्र तटीय लोगों का संहार करे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="48">
				<verse number="1">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, इस्राएल के परमेश्‍वर ने मोआब देश के सम्‍बन्‍ध में यों कहा: ‘शोक! नबो नगर खण्‍डहर हो गया। शत्रु-सेना ने किर्यातइम नगर पर अधिकार कर लिया, उसका मुंह पराजय के अपमान से काला हो गया। ऊंचा गढ़ धूल-धूसरित कर दिया गया, उसे भी अपमान का घूंट पीना पड़ा।</verse>
				<verse number="2">मोआब राष्‍ट्र की कीर्ति नष्‍ट हो गई। शत्रु हेश्‍बोन नगर में उसके विरुद्ध अहित की योजनाएं बना रहे हैं। वे कह रहे हैं, “आओ, हम मोआब को राष्‍ट्र न बनने दें।” ओ मदमेन नगर, तू भी सुनसान बनाया जाएगा, शत्रु की तलवार तेरा पीछा करेगी।</verse>
				<verse number="3">‘सुनो, होरोनइम से चिल्‍लाहट का शब्‍द आ रहा है: विध्‍वंस! महा विध्‍वंस!</verse>
				<verse number="4">मोआब नष्‍ट हो गया। सोअर नगर तक उसकी चीत्‍कार सुनाई दे रही है।</verse>
				<verse number="5">शरणार्थी रोते हुए लूहीत के चढ़ाव पर चढ़ रहे हैं; क्‍योंकि उन्‍होंने होरनइम की ढाल पर विनाश की चीत्‍कार सुनी।</verse>
				<verse number="6">भागो। अपने प्राण बचाओ। जंगली गधे की तरह वीरान मरुस्‍थल में रहो।</verse>
				<verse number="7">‘क्‍योंकि तूने अपने गढ़ों और खजानों पर भरोसा किया था, इसलिए तू भी बन्‍दी बनाया जाएगा। तेरा राष्‍ट्रीय देवता कमोश भी जंजीरों से जकड़ा जाएगा, और निष्‍कासित होगा, और उसके साथ उसके पुरोहित और उच्‍चाधिकारी भी बन्‍दी बनकर दासत्‍व में जाएंगे।</verse>
				<verse number="8">विनाश करने वाला प्रत्‍येक नगर में आएगा, और कोई भी नगर विनाश के पंजे से बच नहीं सकेगा; हर एक घाटी विनाश के रक्‍त से भर जाएगी, सब मैदान उजड़ जाएंगे, जैसा प्रभु ने कहा है।</verse>
				<verse number="9">‘मोआब को पंख लग जाएं तो वह प्राण बचा कर दूर उड़ जाए। उसके नगर उजड़ जाएंगे; और उनमें कोई निवास नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="10">‘उस मनुष्‍य को शाप लगे, जो प्रभु के काम में आलस्‍य करता है। शापित है वह मनुष्‍य जो प्रभु के आदेश का पालन नहीं करता, और अपनी तलवार को म्‍यान में रखता है, और रक्‍त नहीं बहाता।</verse>
				<verse number="11">‘मोआब बचपन से ही सुखी रहा है; वह मानो पुरानी मदिरा है और उसकी तलछट निकालने के लिए उसको एक बर्तन से दूसरे बर्तन में नहीं उण्‍डेला गया: मोआब कभी बन्‍दी हो कर निष्‍कासित नहीं हुआ। अत: स्‍वतन्‍त्रता का स्‍वाद अब तक उसके मुंह में हैं; आजादी की खुशबू उससे अलग नहीं हुई।</verse>
				<verse number="12">‘इसलिए, देखो, प्रभु की यह वाणी है, वे दिन आ रहे हैं, जब मैं मोआब में उण्‍डेलनेवालों को भेजूंगा। वे मोआब को उण्‍डेलेंगे, वे उसको खाली करेंगे, और जिस पात्र में वह है, उसको फोड़ देंगे।</verse>
				<verse number="13">तब मोआब इस पराजय से अपने राष्‍ट्र देवता कमोश के कारण अपमानित होगा, जैसे इस्राएल बेतएल देवता के कारण अपमानित हुआ था, जब उसने बेतएल पर भरोसा किया था।</verse>
				<verse number="14">‘ओ मोआब के सैनिको, तुम यह कैसे कह सकते हो कि तुम वीर सैनिक हो, महायोद्धा हो?</verse>
				<verse number="15">‘देखो, मोआब का विनाश करने वाला आ गया। और वह नगरों में पहुंच गया; मोआब के सर्वोत्तम सैनिक मौत के घाट उतार दिए गए। राजाधिराज ने, जिसका नाम “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु है,” यह कहा है।</verse>
				<verse number="16">‘मोआब के संकट का दिन समीप आ गया, उसकी विपत्ति तेजी से बढ़ी चली आ रही है।</verse>
				<verse number="17">ओ राष्‍ट्रो, तुम जो उसके आसपास हो, तुम जो उसके नाम से परिचित हो, उसके लिए शोक मनाओ, और कहो, ‘शोक! शक्‍तिशाली राजदण्‍ड, तेजस्‍वी अधिकार-दण्‍ड कैसे टूट गया?”</verse>
				<verse number="18">ओ दीबोन के निवासियो! अपने गौरवशाली आसन से नीचे उतरो, और सूखी भूमि पर बैठो। क्‍योंकि मोआब के विनाशक ने तुम पर आक्रमण किया है। उसने तुम्‍हारे गढ़ों को ध्‍वस्‍त कर दिया है।</verse>
				<verse number="19">ओ अरोएर के निवासियो! मार्ग के किनारे खड़े हो, और शरणार्थियों को देखो, प्राण बचाकर भागनेवालों से पूछो, “क्‍या हुआ? तुम क्‍यों भाग रहे हो?”</verse>
				<verse number="20">वे तुम्‍हें बताएंगे कि मोआब का पतन हो गया, उसको पराजय का अपमान सहना पड़ा। रोओ, और पुकारो। अर्नोन नगर में भी बताओ कि मोआब नष्‍ट हो गया।</verse>
				<verse number="21">‘प्रभु ने इन नगरों को दण्‍ड की आज्ञा दी है: पठार की भूमि के नगर, होलोन, यहसा, मेपात,</verse>
				<verse number="22">दीबोन, नबो, बेत-दिबलातइम,</verse>
				<verse number="23">किर्यातइम, बेतगामूल, बेतमोन,</verse>
				<verse number="24">करियोत और बोसुरा। इनके अतिरिक्‍त मोआब के दूर और पास के सब नगर।</verse>
				<verse number="25">प्रभु कहता है: मोआब की शक्‍ति का सींग कट गया, उसकी भुजाएं टूट गईं।</verse>
				<verse number="26">‘मोआब ने प्रभु के विरुद्ध स्‍वयं को महान समझा था; उसको विनाश की मदिरा पिलाओ। तब मोआब अपने वमन में लोटेगा, और देखनेवाले उसका मजाक उड़ाएंगे।</verse>
				<verse number="27">ओ मोआब, क्‍या तूने इस्राएल का मज़ाक नहीं उड़ाया था? क्‍या इस्राएल चोरों के साथ पकड़ा गया था कि जब तू उसकी चर्चा करता था तब उपेक्षा से सिर हिलाता था?</verse>
				<verse number="28">‘ओ मोआब के निवासियो! नगर छोड़कर पहाड़ी की गुफा में जा बसो। कबूतरों के समान बन जाओ जो गुफा के मुंह के किनारों पर घोंसला बनाते हैं।</verse>
				<verse number="29">हमने मोआब के विषय में सुना है कि वह बहुत घमण्‍डी है, वह बढ़-बढ़कर बातें करता है; वह अभिमान करता है, वह धृष्‍ट वचन बोलता है। उसके हृदय में अहंकार भरा है।</verse>
				<verse number="30">प्रभु कहता है, “मैं उसकी घृष्‍टता जानता हूं, उसका शेखी मारना केवल झूठ है, उसके बड़े बोलों से कुछ न बन पड़ा।”</verse>
				<verse number="31">इसलिए मैं मोआब के लिए रोता हूं, मैं उसके लिए चिल्‍लाता हूं; मैं कीरहेरेस नगर के लोगों के लिए शोक मनाता हूं।</verse>
				<verse number="32">ओ सिबमा की अंगूर लता, मैं तेरे लिए याजेर नगर से अधिक विलाप करता हूं। तेरी शाखाएं समुद्र तट तक, याजेर तक फैल गई थीं। किन्‍तु विनाश करनेवाला, तेरे ग्रीष्‍म फलों पर, तोड़े हुए अंगूर के भण्‍डारों पर टूट पड़ा है।</verse>
				<verse number="33">मोआब की उपजाऊ भूमि से आनन्‍द और हर्ष विदा हो गए। मैंने अंगूर रस-कुण्‍डों में रस सुखा दिया, अब हंसते-गाते किसान रसकुण्‍डों से रस नहीं निकालते। उनके मुंह से हर्ष की आवाज नहीं निकलती।</verse>
				<verse number="34">‘हेशबोन और एलालेह चिल्‍ला रहे हैं। उनकी चिल्‍लाहट की आवाज यहस तक सुनाई दे रही है। उनकी आवाज सोअर से होरोनइम, और एग्‍लत-शलीशिया तक सुनाई दे रही है; क्‍योंकि निम्रीम के जलाशय भी सूख गए हैं।</verse>
				<verse number="35">प्रभु कहता है: “मैं मोआब देश में से उसका पूर्ण संहार कर दूंगा, जो पहाड़ी शिखर के मन्‍दिरों में कमोश देवता को बलि चढ़ाएगा, और धूप जलाएगा।”</verse>
				<verse number="36">‘मेरा हृदय मोआब के लिए बांसुरी की करुण रागिनी के सदृश रो रहा है। मेरा हृदय कीरहेरेस के निवासियों के लिए शोक से व्‍याकुल है, मानो बांसुरी पर शोक का आलाप हो रहा है। मोआब और कीरहेरेस का कमाया हुआ सारा धन नष्‍ट हो गया।</verse>
				<verse number="37">‘प्रत्‍येक आदमी ने अपना सिर और अपनी दाढ़ी मूँड़ी है। उन्‍होंने शोक प्रकट करने के लिए अपने शरीर पर घाव किये हैं, और कमर में टाट का वस्‍त्र पहिना है।</verse>
				<verse number="38">मोआब के मकानों की छतों और चौकों पर रोना-पीटना हो रहा है: सब जगह विलाप ही विलाप हो रहा है; क्‍योंकि मैंने मिट्टी के बरतन की तरह मोआब को तोड़ दिया है; अब उसकी ओर कोई ध्‍यान नहीं देता। प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="39">‘मोआब कैसे टूटा पड़ा है! लोग कैसे छाती पीट-पीटकर रो रहे हैं! मोआब अपमान में डूबा हुआ कैसे मुंह छिपा रहा है! मोआब के आस-पास के राष्‍ट्र उसका मजाक उड़ा रहे हैं, मोआब उनकी दृष्‍टि में आतंक का कारण बन गया है।’</verse>
				<verse number="40">प्रभु यों कहता है: ‘देखो, कोई बाज की तरह वेग से उड़ेगा, और मोआब पर उसके विनाश के लिए अपने पंख फैलाएगा।</verse>
				<verse number="41">वह मोआब के नगरों पर अधिकार कर लेगा। वह उसके गढ़ों को घेर लेगा। जैसे प्रसव के समय स्‍त्री का हृदय डर से कांपता है, वैसे ही उस दिन मोआब के योद्धाओं का हृदय डर से कांपेगा।</verse>
				<verse number="42">मोआब उस दिन पूर्णत: नष्‍ट हो जाएगा, वह एक राष्‍ट्र के रूप में समाप्‍त हो जाएगा, क्‍योंकि उसने प्रभु के विरुद्ध स्‍वयं को महान समझा था।</verse>
				<verse number="43">प्रभु कहता है: “ओ मोआब के निवासियो, तुम्‍हारे सामने आतंक, गड्ढा और फन्‍दा फैले हुए हैं।</verse>
				<verse number="44">जो मनुष्‍य आतंक से डर कर भागेगा, वह गड्ढे में गिरेगा; और जो गड्ढे से बाहर निकलेगा, वह फंदे में फंसेगा। मैं-प्रभु कहता हूँ: मोआब के दण्‍ड-वर्ष के दिनों में मैं मोआब पर ये विपत्तियां ढाहूंगा।”</verse>
				<verse number="45">‘शरणार्थी हेशबोन की छाया में खड़े हैं, किन्‍तु उनमें खड़े रहने का सामर्थ नहीं है। देखो, हेशबोन से अग्‍नि-ज्‍वाला निकली, सीहोन के महल से लपटें निकलीं, और उसने मोआब का माथा भस्‍म कर दिया, उपद्रवी राजपुत्रों के मुकुट को धूल- धूसरित कर दिया।</verse>
				<verse number="46">ओ मोआब, शोक! शोक! कमोश के अनुयायी नष्‍ट हो गए! तेरे नागरिक, स्‍त्री और पुरुष बन्‍दी बनकर निष्‍कासित हो गए।</verse>
				<verse number="47">प्रभु कहता है, “तो भी मैं मोआब की समृद्धि आनेवाले दिनों में पुन: लौटाऊंगा।” मोआब का दण्‍ड-विचार समाप्‍त हुआ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="49">
				<verse number="1">अम्‍मोनी राष्‍ट्र के सम्‍बन्‍ध में प्रभु यों कहता है: ‘क्‍या इस्राएल निर्वंश हो गया? क्‍या उसका कोई वारिस नहीं है? तब अम्‍मोनी राष्‍ट्र-देवता मल्‍काम ने गाद प्रदेश पर क्‍यों अधिकार कर लिया, और अपने निवासियों को उनके नगरों में बसा दिया?</verse>
				<verse number="2">इसलिए, मैं-प्रभु कहता हूं: देखो, वे दिन आ रहे हैं, जब मैं अम्‍मोन राष्‍ट्र की राजधानी रब्‍बाह के विरुद्ध उसके शत्रु को भड़काऊंगा, और चारों ओर युद्ध की आवाज सुनाई देगी; रब्‍बाह उजड़ जाएगा, वह खण्‍डहर बन जाएगा। उसके गांव और कस्‍बे आग से भस्‍म हो जाएंगे। तब जिन लोगों ने इस्राएली राष्‍ट्र को उसके देश से निकाल दिया था, इस्राएली उनको उनके देश से निकाल देंगे। प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="3">‘ओ हेशबोन, मृत्‍यु-शोक मना; क्‍योंकि अइ नगर उजाड़ हो गया। ओ रब्‍बाह की पुत्रियो, मृत्‍यु-शोक प्रकट करने के लिए, अपनी-अपनी कमर में टाट के वस्‍त्र पहिनो। छाती पीटती हुई अपने बाड़ों में यहां-वहां दौड़ो। निस्‍सन्‍देह तुम्‍हारा राष्‍ट्रीय देवता मल्‍काम, बन्‍दी बनकर निष्‍कासित होगा, और उसके साथ उसके पुरोहित और उच्‍चाधिकारी भी बन्‍दी बनकर जाएंगे।</verse>
				<verse number="4">‘ओ विश्‍वासघातिनी पुत्री, तू अपनी घाटियों पर अभिमान क्‍यों करती है? तुझे अपनी धन-सम्‍पत्ति पर बड़ा भरोसा था; तू कहती थी, “मुझ पर कौन हमला कर सकता है?”</verse>
				<verse number="5">सुन, मैं-स्‍वर्गिक सेनाओं का स्‍वामी, प्रभु यह कहता हूं: मैं तुझ पर आतंक ढाहूंगा, तेरे आस-पास के राष्‍ट्र तुझ पर आक्रमण करेंगे; और उनके आतंक के कारण तेरे सब नगर-निवासी प्राण बचाकर भाग जाएंगे; इन शरणार्थियों को कोई पुन: एकत्र न कर सकेगा।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु मैं बाद में अम्‍मोनियों की समृद्धि लौटा दूंगा,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="7">एदोम राष्‍ट्र के सम्‍बन्‍द्ध में स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने यह कहा: ‘क्‍या तेमान नगर में बुद्धि का अकाल पड़ गया है? क्‍या समझदार व्यक्‍तियों की सलाह निष्‍फल हो गई? क्‍या उनकी बुद्धि को पाला मार गया?</verse>
				<verse number="8">ओ ददान के रहने वालो! भागो, शत्रु को पीठ दिखाओ, और कंदराओं में छिप जाओ। क्‍योंकि जब मैं एसाव को दण्‍ड दूंगा, तब उस पर विपत्ति ढाहूंगा।</verse>
				<verse number="9">क्‍या अंगूर तोड़ने वाले अंगूर तोड़ते समय कुछ अंगूर छोड़ देते हैं? जब चोर रात में चोरी करता है, तब क्‍या घर का माल-असबाब सब साफ नहीं कर देता?</verse>
				<verse number="10">इसी प्रकार मैंने एसाव को नंगा कर दिया। मैंने उसके छिपने के स्‍थानों को उघाड़ दिया, और वह स्‍वयं को फिर न छिपा सका। उसके बच्‍चे, उसके भाई-बन्‍धु, उसके पड़ोसी सब नष्‍ट हो गए।</verse>
				<verse number="11">‘ओ ददान के निवासियो! अपने पितृहीन बच्‍चों को, मेरे पास छोड़ जाओ, मैं उनके जीवन की रक्षा करूंगा; तुम्‍हारी विधवाएं मुझ पर भरोसा करें।’</verse>
				<verse number="12">प्रभु यों कहता है: ‘देख, जिन राष्‍ट्रों का रक्‍त-सम्‍बन्‍ध इस्राएल से नहीं है, उनको भी मैंने दण्‍ड दिया; उन्‍होंने मेरे क्रोध की मदिरा पी, तो तू क्‍या दण्‍ड से बच जाएगा? ओ एदोम, तू मेरे दण्‍ड से नहीं बच सकता। तुझे मेरे क्रोध की मदिरा पीना पड़ेगी।</verse>
				<verse number="13">मैं-प्रभु ने स्‍वयं अपने जीवन की सौगन्‍ध खाई है कि बोसरा नगर उजड़ जाएगा। वह दूसरे राष्‍ट्र के नगरों के लिए आतंक का कारण बन जाएगा। वह शापित नगर कहलाएगा, अन्‍य जातियां उसकी निन्‍दा करेंगी। एदोम के सब नगर सदा के लिए उजड़ जाएंगे।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु ने मुझे समाचार दिया है कि सब राष्‍ट्रों में एक दूत भेजा गया है। वह उनसे यह कहता है: ‘अपनी सेनाएं एकत्र करो, और एदोम पर आक्रमण करो; युद्ध के लिए तैयार हो।’</verse>
				<verse number="15">‘ओ एदोम! मैं राष्‍ट्रों में तुझे सबसे छोटा बना दूंगा। सब जातियां तुझे तुच्‍छ समझेंगी।</verse>
				<verse number="16">ओ चट्टान की गुफाओं में रहने वाले! ओ पहाड़ी शिखरों पर निवास करने वाले! तुझे अपनी शक्‍ति पर बड़ा घमण्‍ड था। और तूने आसपास के राष्‍ट्रों में अपनी शक्‍ति का आतंक फैला रखा था। तेरे इसी आतंक ने, तेरे हृदय के घमण्‍ड ने तुझे धोखा दिया! यद्यपि तूने बाज की तरह ऊंचे स्‍थान पर अपना घोंसला बनाया है, तो भी मैं तुझे ऊंचे स्‍थान से नीचे गिराऊंगा। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="17">‘एदोम देश अन्‍य राष्‍ट्रों के लिए आतंक का कारण बन जाएगा। जो भी पथिक उस के पास से गुजरेगा, वह उसको देख कर आतंकित हो जाएगा। वह उसके विनाश को देख कर व्‍याकुल होगा।</verse>
				<verse number="18">जैसे सदोम और गमोरा नगर-राज्‍यों तथा उनके आसपास के नगरों के उलट-पुलट जाने के पश्‍चात् वे निर्जन और उजाड़ हो गए थे, वैसे ही एदोम की दशा होगी। वहां न कोई मनुष्‍य निवास करेगा, और न ही प्रवास करेगा।</verse>
				<verse number="19">देखो, जैसे सिंह यर्दन के जंगल से निकलता, तथा मजबूत भेड़शाला पर टूट पड़ता और भेड़ों को तितर-बितर कर देता है, वैसे ही मैं एदोम के निवासियों को एदोम देश से अचानक भगा दूंगा। तब जिसको मैं चुनूंगा, उस को उन पर नियुक्‍त करूंगा। ‘मेरे समान ईश्‍वर कौन है? कौन मेरे निर्णय को चुनौती दे सकता है? कौन राजा − अपनी प्रजा का चरवाहा − मेरे सम्‍मुख खड़ा हो सकता है?</verse>
				<verse number="20">अत: सुनो, मैं-प्रभु ने एदोम के विरुद्ध एक योजना बनाई है। मैंने निश्‍चय किया है कि तेमान के निवासियों को दण्‍ड दूंगा। उसका शत्रु भेड़शाला के छोटे-से-छोटे बच्‍चों को भी घसीट ले जाएगा। भेड़शाला उनकी इस दशा को देख कर भयाकुल हो उठेगी।</verse>
				<verse number="21">उनके गिरने की आवाज सुनकर पृथ्‍वी कांप उठेगी। उनके चीत्‍कार की आवाज लाल सागर तक सुनाई देगी।</verse>
				<verse number="22">देखो, वह बाज की तरह वेग से उड़कर आएगा, और बोसरा पर अपने पंख फैला देगा। जैसे प्रसव के समय स्‍त्री का हृदय डर से कांपता है, वैसे ही उस दिन एदोम के योद्धाओं का हृदय डर से कांपेगा।’</verse>
				<verse number="23">प्रभु ने दमिश्‍क नगर के सम्‍बन्‍ध में यह कहा: ‘जब हमात और अर्पद नगरों ने ये दु:खद समाचार सुने तब वे हताश हो गए। डर से उनके हाथ-पैर फूल गए, वे अशान्‍त सागर के समान कांपने लगे। अशांत सागर को कौन शान्‍त कर सकता है?</verse>
				<verse number="24">दमिश्‍क कमजोर हो गया, घबराहट ने उसको दबोच लिया, वह सिर पर पैर रखकर भाग रहा है। जैसे प्रसव के समय स्‍त्री पीड़ा और कष्‍ट में डूब जाती है, वैसे ही दमिश्‍क पर दु:ख के बादल मंडरा रहे हैं।</verse>
				<verse number="25">आनन्‍द-उल्‍लास से भरा नगर! विश्‍व में विख्‍यात् नगर! प्रभु ने विनाश के लिए तुझे क्‍यों त्‍याग दिया?</verse>
				<verse number="26">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु कहता है, दमिश्‍क के चौराहों पर उसके युवक तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे, और उस दिन उसके सब सैनिकों का संहार होगा।</verse>
				<verse number="27">मैं दमिश्‍क की शहरपनाह में आग लगाऊंगा, और यह आग राजा बेन-हदद के महलों को भस्‍म कर देगी।’</verse>
				<verse number="28">केदार और हासोर राज्‍यों के सम्‍बन्‍ध में नबूवत। इनको बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने पराजित किया था। प्रभु यों कहता है: ‘ओ बेबीलोन के सैनिकों, उठो, और केदार नगर पर आक्रमण करो; पूर्व देश के लोगों को नष्‍ट कर दो।</verse>
				<verse number="29">बेबीलोन के सैनिक केदार के निवासियों के तम्‍बू और भेड़-बकरियां हांककर ले जाएंगे; वे उनकी कनातें और माल-असबाब लूट कर ले जाएंगे; वे उनके कनातें और माल-असबाब लूट कर ले जाएंगे; वे उनके ऊंटों को उनसे छीन लेंगे; लोग पुकार कर उनसे कहेंगे: “चारों ओर आतंक ही आतंक छाया है।”</verse>
				<verse number="30">प्रभु कहता है: ओ हासोर के निवासियो! भागो, नगर से दूर चले जाओ, और कन्‍दराओं में छिप जाओ। क्‍योंकि बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने तुम्‍हारे विनाश के लिए एक योजना बनाई है, उसने तुम्‍हें नष्‍ट करने का निश्‍चय किया है।’</verse>
				<verse number="31">प्रभु कहता है: ‘सुख-चैन से रहने वाले, निश्‍चिंत निवास करने वाले राष्‍ट्र पर आक्रमण करने के लिए उठो, और उसके विरुद्ध मोर्चाबन्‍दी करो। वे तम्‍बुओं में रहते हैं, उनके नगरों में न प्रवेश-द्वार हैं, और न फाटकों में अर्गलाएं हैं।</verse>
				<verse number="32">तुम्‍हें लूट में ऊंट मिलेंगे, तुम उनके पशुओं के रेवड़ों पर कब्‍जा कर लोगे; क्‍योंकि मैं उस कौम को, दाढ़ी के कोने मूंड़ने वाली जाति को सब दिशाओं में तितर-बितर करूंगा; मैं चारों दिशाओं से उस पर विपत्ति डालूंगा।</verse>
				<verse number="33">हासोर नगर गीदड़ों का डेरा बनेगा, वह सदा के लिए उजाड़ हो जाएगा; न उसमें कोई निवास करेगा, और न प्रवास करेगा,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="34">यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के राज्‍य-काल के आरम्‍भ में प्रभु का यह वचन नबी यिर्मयाह को मिला। प्रभु ने एलाम देश के सम्‍बन्‍ध में यह कहा:</verse>
				<verse number="35">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘देखो, एलाम का बल उसकी धनुष-विद्या में है; मैं उसके धनुष को तोड़ डालूंगा।</verse>
				<verse number="36">मैं आकाश के चारों कोनों से, चारों दिशाओं से एलामियों पर विपत्ति डालूंगा, और उनको चहुंओर तितर-बितर कर दूंगा। संसार में एक भी ऐसा राष्‍ट्र न होगा, जहां एलाम से निकाले गए शरणार्थी न आएंगे।</verse>
				<verse number="37">मैं-प्रभु कहता हूँ: मैं एलाम को उसके शत्रुओं के सामने, उसके प्राणों के ग्राहकों के सम्‍मुख आतंकित करूंगा। मैं अपनी क्रोधाग्‍नि के कारण उस पर विपत्ति ढाहूंगा। मैं अपनी विनाशकारी तलवार भेजूंगा, जो एलाम के निवासियों का पीछा करती रहेगी, जब तक मैं उनका पूर्णत: विनाश न कर दूंगा।</verse>
				<verse number="38">मैं उनके राजा और उच्‍चाधिकारियों को नष्‍ट करूंगा और एलाम देश में अपना सिंहासन प्रतिष्‍ठित करूंगा,’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="39">‘किन्‍तु मैं बाद में एलाम राष्‍ट्र की समृद्धि लौटा दूंगा।’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="50">
				<verse number="1">प्रभु ने नबी यिर्मयाह के माध्‍यम से कसदी जाति के बेबीलोन देश के सम्‍बन्‍ध में यह कहा;</verse>
				<verse number="2">‘सब देशों में यह घोषणा करो, राष्‍ट्रों में यह सन्‍देश सुनाओ, ध्‍वजा फहराओ, और घोषणा करो और समाचार को मत छिपाओ, किन्‍तु यह कहो: “बेबीलोन पराजित हो गया, उसका राष्‍ट्रीय देवता बेल इस पराजय से अपमानित हुआ, मरोदक देवता व्‍याकुल हो गया। उसकी मूर्तियों का मुंह काला हो गया; उसकी प्रतिमाओं का गौरव धूल में मिल गया।”</verse>
				<verse number="3">‘उत्तर दिशा से एक राष्‍ट्र ने उस पर आक्रमण किया है। वह बेबीलोन देश को उजाड़ देगा, और वह निर्जन हो जाएगा। मनुष्‍य और पशु, सब प्राणी वहां से भाग जाएंगे।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु कहता है, ‘उन दिनों में, उस समय इस्राएल प्रदेश और यहूदा प्रदेश के लोग एक साथ लौटेंगे। वे पश्‍चात्ताप के कारण रोते हुए लौटेंगे, और अपने प्रभु-परमेश्‍वर को खोजेंगे।</verse>
				<verse number="5">वे सियोन की ओर उन्‍मुख हो, यह पूछेंगे, “सियोन का मार्ग कौन-सा है?” वे परस्‍पर यह कहेंगे, “आओ, हम प्रभु के साथ शाश्‍वत विधान स्‍थापित करें, जो कभी भुलाया न जा सकेगा। आओ, हम प्रभु से मेल-मिलाप कर लें।”</verse>
				<verse number="6">‘मेरे निज लोग भटकी हुई भेड़ें हैं। उनके चरवाहों ने उनको भटका दिया है। वे उनको पहाड़ों पर भटकाते रहे। भेड़ें एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ पर गईं, और वे अपने बाड़ों को भूल गईं।</verse>
				<verse number="7">जिन्‍होंने भटकी हुई भेड़ों को पाया, वे उनको खा गए। उनके शत्रुओं ने कहा, “हमारा इसमें कोई दोष नहीं है; क्‍योंकि उन्‍होंने अपने सच्‍चे प्रभु के प्रति पाप किया है; ऐसा प्रभु जो धर्म का आधार है, जो उनके पूर्वजों का आश्रय था।”</verse>
				<verse number="8">‘ओ इस्राएलियो, बेबीलोन देश से भाग जाओ, कसदी कौम के देश से बाहर निकलो। जैसे बाड़ा खुलने पर बकरा पहले बाहर निकलता है, वैसे ही तुम इस देश से सर्वप्रथम बाहर निकलो।</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि, देखो, मैं उत्तर के देश से राष्‍ट्रों के एक दल को उभाड़ कर ला रहा हूं। वे बेबीलोन पर आक्रमण करेंगे। वे उसके विरुद्ध युद्ध के लिए पंिक्‍तबद्ध होंगे। वे उत्तर दिशा से बेबीलोन पर अधिकार कर लेंगे। उनके बाण मानो कुशल योद्धा हैं, जो युद्ध से कभी खाली हाथ नहीं लौटता।</verse>
				<verse number="10">कसदी कौम का देश लूट लिया जाएगा। लूटने वाले उसको इतना लूटेंगे कि वे अघा जाएंगे।’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="11">‘मेरी मीरास को लूटनेवालो! अभी तुम आनन्‍द मना रहे हो, तुम हर्षित हो रहे हो। घास पर बछिया के समान कूद-फांद रहे हो, जवान घोड़ों की तरह हिनहिना रहे हो।</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु, स्‍मरण रखो, तुम्‍हारी मातृ-भूमि की इज्‍जत लूटी जाएगी; तुम्‍हारी जननी का अनादर होगा। जो सब राष्‍ट्रों में प्रथम थी, वह अब अंतिम होगी। तुम्‍हारी मातृ-भूमि उजाड़, निर्जन और मरुस्‍थल बन जाएगी।</verse>
				<verse number="13">प्रभु के क्रोध के कारण वह कभी आबाद नहीं होगी; किन्‍तु सदा उजाड़ पड़ी रहेगी। बेबीलोन से गुजरने वाला उसको देखकर भय से कांप उठेगा, वह उसके घावों को देखकर व्‍याकुल हो जाएगा।</verse>
				<verse number="14">ओ सब धनुषधारियो! बेबीलोन नगरी के चारों ओर उसके विरुद्ध पंिक्‍तबद्ध हो। उसको अपने तीरों का निशाना बनाओ, अपने तरकश के तीर खाली कर दो। क्‍योंकि उसने प्रभु के प्रति पाप किया है।</verse>
				<verse number="15">चारों ओर से उसको ललकारो। देखो, वह समर्पण कर रही है। उसकी प्राचीरें गिर गईं, उसकी दीवारें ढह गईं। क्‍योंकि प्रभु उससे प्रतिशोध ले रहा है; तुम भी उससे बदला लो; जैसा उसने तुम्‍हारे साथ किया था, वैसा ही तुम उसके साथ करो।</verse>
				<verse number="16">बेबीलोन देश के बीज बोने वाले को नष्‍ट कर दो। जो फसल के समय कटाई करता है, उसका संहार कर दो। अत्‍याचारी की तलवार से बचकर हर आदमी अपने जाति-भाइयों के पास लौटेगा, वह भागकर अपने ही देश को जाएगा।</verse>
				<verse number="17">‘इस्राएली कौम एक सतायी हुई भेड़ है, जिसके पीछे सिंह हाथ धोकर पड़े हैं; उन्‍होंने इस्राएल को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान में भगाया। पहले तो असीरिया के राजा ने उसका मांस खाया, और अंत में अब बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने उसकी हड्डियां चबा डालीं।</verse>
				<verse number="18">अत: इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: जैसे मैंने असीरिया के राजा को दण्‍ड दिया था, वैसे ही अब मैं बेबीलोन के राजा और उसके देश को दण्‍ड देने वाला हूं।</verse>
				<verse number="19">अपनी निज भेड़ इस्राएल को मैं हरे-भरे चरागाह में ले जाऊंगा। वह कर्मेल पहाड़ और बाशान की चराई में फिर चरेगी। वह एफ्रइम और गिलआद के पहाड़ी क्षेत्रों में अपनी इच्‍छा को तृप्‍त करेगी।</verse>
				<verse number="20">मैं-प्रभु यह कहता हूँ: उन दिनों में, उस समय मैं इस्राएल के बचे हुए लोगों को जिन्‍हें मैंने बचाया है, पूर्णत: क्षमा कर दूंगा। इस्राएल प्रदेश इतना धर्ममय हो जाएगा कि उसमें अधर्म ढूंढ़ने पर भी नहीं मिलेगा, यहूदा प्रदेश में खोजने पर भी पापी मनुष्‍य नहीं मिलेगा।</verse>
				<verse number="21">‘तू मरातइम देश पर आक्रमण कर; पकोद के निवासियों पर हमला कर। प्रभु की यह वाणी है: उनको पूर्णत: नष्‍ट कर दे, उनका वध कर दे। जिन कामों को करने की आज्ञा मैंने तुझको दी है, उनको पूरा कर।</verse>
				<verse number="22">सुनो, सारे देश में युद्ध का कोलाहल सुनाई दे रहा है, सब ओर विनाश का दृश्‍य दिखाई दे रहा है।</verse>
				<verse number="23">पृथ्‍वी को तहस-नहस करने वाला हथौड़ा, अब स्‍वयं कैसे टूट गया! वह टुकड़े-टुकड़े हो गया। विश्‍व के राष्‍ट्रों में बेबीलोन कैसा आतंक का कारण बन गया!</verse>
				<verse number="24">ओ बेबीलोन, मैंने तेरे लिए फंदा डाला था, और तू उसमें फंस गया। तू उससे अनजान था। तूने प्रभु को युद्ध के लिए ललकारा था। तुझको खोज लिया गया, और तू पकड़ा गया।</verse>
				<verse number="25">प्रभु ने अपना शस्‍त्रागार खोला, और अपने क्रोध-रूपी शस्‍त्र निकाले; क्‍योंकि स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु को कसदी कौम के देश में एक काम करना है।</verse>
				<verse number="26">विश्‍व के कोने-कोने से बेबीलोन पर आक्रमण करो; उसके अन्न के भण्‍डारगृहों को खोल दो; अनाज के ढेरों के समान बेबीलोन को भी ढेर कर दो; उसको पूर्णत: नष्‍ट कर दो; उसमें कुछ भी शेष न बचे।</verse>
				<verse number="27">उसके सब बैलों का वध कर दो, उनको वध के स्‍थान पर ले जाओ। ओ बेबीलोन के निवासियो, शोक मनाओ। तुम्‍हारा विनाश-दिवस आ गया; तुम्‍हें दण्‍ड देने का दिन आ गया।</verse>
				<verse number="28">‘सुनो, वे बेबीलोन देश से भाग कर जा रहे हैं। वे सियोन जा रहे हैं कि वहां हमारे प्रभु परमेश्‍वर के प्रतिशोध की घोषणा करें, और यह घोषित करें कि प्रभु परमेश्‍वर ने अपने मन्‍दिर का प्रतिशोध ले लिया।</verse>
				<verse number="29">‘सब धनुषधारियों को, धनुष को प्रयोग में लाने वाले सब सैनिकों को बेबीलोन के विरुद्ध एकत्र करो। ओ धनुषधारियो! बेबीलोन को चारों ओर से घेर लो। कोई बच कर भागने न पाए। उसके एक-एक काम का प्रतिफल दो। जैसा उसने तुम्‍हारे साथ किया था, वैसा ही उसके साथ करो। उसने इस्राएल के पवित्र प्रभु परमेश्‍वर की अवहेलना की है।</verse>
				<verse number="30">इसलिए, प्रभु की यह वाणी है, उस दिन उसके युवक चौराहों पर तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे, उसके सैनिकों का पूर्ण संहार होगा।</verse>
				<verse number="31">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्‍वर कहता है, ओ अहंकारी, मैं तेरे विरुद्ध हूं; अब तेरे विनाश का दिन आ पहुंचा है; तुझे दण्‍ड देने का दिन आ गया है।</verse>
				<verse number="32">अहंकारी लड़खड़ा कर गिरेगा, और उसका पतन होगा। उसे फिर कोई नहीं उठाएगा। मैं उसके नगरों में आग लगा दूंगा; जो उसके चारों ओर सब कुछ भस्‍म कर देगी।</verse>
				<verse number="33">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: इस्राएल प्रदेश और यहूदा प्रदेश की जनता पर बहुत अत्‍याचार हुआ है। जो राष्‍ट्र उनको बन्‍दी बनाकर ले गए थे, वे उनको गुलाम बना कर रखे रहे, और उन्‍हें स्‍वदेश न लौटने दिया।</verse>
				<verse number="34">सुनो, उनका छुड़ानेवाला बलवान है। उसका नाम है: स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु। वह निस्‍सन्‍देह उनकी ओर से मुकदमा लड़ेगा जिससे संसार को शान्‍ति प्राप्‍त हो, और बेबीलोन के निवासियों को अशान्‍ति।</verse>
				<verse number="35">‘प्रभु कहता है: कसदी कौम पर तलवार का प्रहार होगा; बेबीलोन की जनता, उसके उच्‍चाधिकारी और ज्ञानी-पंडित तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे।</verse>
				<verse number="36">शकुन बिचारनेवालों पर तलवार चलेगी, और वे मूर्ख बन जाएंगे। उसके योद्धाओं पर तलवार का प्रहार होगा, और वे नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="37">बेबीलोन के घुड़सवारों, रथों, और उसके विदेशी सैनिकों पर तलवार चलेगी, और वे शिखंडी बन जाएंगे। बेबीलोन के खजानों पर तलवार चलेगी, और वे लूट लिये जाएंगे।</verse>
				<verse number="38">उसके जलाशयों पर अकाल की छाया पड़ेगी, और वे सूख जाएंगे; क्‍योंकि सारा बेबीलोन देश देवताओं की मूर्तियों से भर गया है; लोग घृणित प्रतिमाओं के पीछे पागल हो रहे हैं।</verse>
				<verse number="39">‘अत: बेबीलोन देश जंगली पशुओं और गीदड़ों का देश बन जाएगा। वहां शुतुर्मुर्ग बस जाएंगे। वहां मनुष्‍य फिर कभी निवास नहीं करेंगे, और वह पीढ़ी से पीढ़ी तक निर्जन पड़ा रहेगा।</verse>
				<verse number="40">प्रभु की यह वाणी है: जैसे मैं-परमेश्‍वर ने सदोम और गमोरा नगर-राज्‍यों तथा उसके आसपास के नगरों को उलट-पुलट कर दिया था, वैसे ही मैं बेबीलोन को भी करूंगा, और वहां कोई निवास नहीं करेगा, और न कभी मनुष्‍य-जाति वहां प्रवास करेगी।</verse>
				<verse number="41">‘देखो, उत्तर दिशा से एक राष्‍ट्र आ रहा है; वह शक्‍तिशाली राष्‍ट्र है; पृथ्‍वी के शीमान्‍तों से अनेक राजा युद्ध के लिए आ रहे हैं।</verse>
				<verse number="42">उनके सैनिकों के हाथों में धनुष और भाले हैं। वे निर्दय हैं, उनमें तनिक भी दया नहीं है। वे समुद्र की तरह गरजते हैं; वे घोड़ों पर सवार हैं। ओ बेबीलोन के निवासियो, वे युद्ध के लिए पंिक्‍तबद्ध हो आ रहे हैं।</verse>
				<verse number="43">उनके आक्रमण की खबर बेबीलोन के राजा ने सुनी। यह सुनकर उसके हाथ-पैर सुन्न पड़ गए; उस पर आतंक छा गया। जैसे स्‍त्री बच्‍चे को जन्‍म देते समय पीड़ा से चीखती है, वैसे ही बेबीलोन का राजा पीड़ित है।</verse>
				<verse number="44">‘देखो, वह सिंह के समान आ रहा है, जो यर्दन नदी के जंगल में रहता है। वह भेड़ों के मजबूत बाड़े पर अचानक हमला करेगा। मैं बेबीलोन के निवासियों को उनके देश से निकाल दूंगा, और अपनी इच्‍छानुसार किसी व्यक्‍ति को चुनकर उन पर नियुक्‍त करूंगा; क्‍योंकि मेरे समान और कौन ईश्‍वर है? मुझसे कौन मेरे कामों का लेखा ले सकता है? कौन राजा मेरे सम्‍मुख खड़ा हो सकता है?</verse>
				<verse number="45">इसलिए सुनो, मैंने बेबीलोन देश के विरुद्ध यह योजना बनाई है। मैंने कसदी कौम को नष्‍ट करने का दृढ़ निश्‍चय किया है। निस्‍सन्‍देह बेबीलोन के निवासियों के छोटे-छोटे बच्‍चे भी देश से निकाले जाएंगे। उनका बाड़ा-रूपी देश भी अपनी भेड़ों की दयनीय स्‍थिति देखकर चकित रह जाएगा।</verse>
				<verse number="46">बेबीलोन के पतन की आवाज से पृथ्‍वी कांप उठेगी, और उसके हाहाकार का स्‍वर विश्‍व के राष्‍ट्रों में सुनाई देगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="51">
				<verse number="1">प्रभु यों कहता है: ‘मैं विनाश करने वाले की आत्‍मा को उकसाऊंगा, जो बेबीलोन देश के निवासियों को, कसदी कौम को नष्‍ट कर देगा।</verse>
				<verse number="2">मैं बेबीलोन पर ओसाने वाले भेजूंगा, जो बेबीलोन के निवासियों को फटक-फटक कर साफ कर देंगे। वे बेबीलोन के संकट-दिवस पर उस पर आक्रमण करेंगे, और सारे देश को निर्जन बना देंगे।</verse>
				<verse number="3">धनुषधारी अपना धनुष न ताने, और न वह कवच पहिनकर खड़ा हो। बेबीलोन के एक भी सैनिक को मत छोड़ना; उसकी समस्‍त सेना को नष्‍ट कर देना।</verse>
				<verse number="4">कसदी कौम के देश में उसके सैनिक मरे पड़े होंगे; बेबीलोन की सड़कों पर वे घायल पड़े होंगे।</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्‍वर ने अपने निज लोगों को, इस्राएल और यहूदा प्रदेश की जनता को त्‍यागा नहीं है। किन्‍तु कसदी कौम का समस्‍त देश उनके दुष्‍कर्मों से भर गया है; उन्‍होंने इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर के प्रति अधर्म के बहुत कार्य किए हैं।</verse>
				<verse number="6">‘बेबीलोन से भाग जाओ, प्रत्‍येक मनुष्‍य अपना प्राण बचाए। यह प्रभु के प्रतिशोध लेने का समय है; वह बेबीलोन को उसके दुष्‍कर्मों का प्रतिफल दे रहा है। ऐसा न हो कि उनके साथ तुम्‍हारा भी संहार हो जाए।</verse>
				<verse number="7">प्रभु के हाथ में बेबीलोन मानो सोने का चषक था, जो पृथ्‍वी के सब देशों को मतवाला करता था। राष्‍ट्रों ने उसकी मदिरा पी, और वे मदिरा के कारण उन्‍मत्त हो गए।</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु अचानक बेबीलोन का पतन हो गया, वह छिन्न-भिन्न हो गया। ओ राष्‍ट्रो, उसके लिए विलाप करो, उसके घावों पर लगाने के लिए मलहम ले जाओ। कदाचित् वह स्‍वस्‍थ हो जाए।</verse>
				<verse number="9">हम बेबीलोन को स्‍वस्‍थ करना चाहते थे, किन्‍तु वह स्‍वस्‍थ नहीं हुआ। अत: उसको छोड़ दो, आओ, हम अब अपने-अपने देश को चले जाएं। क्‍योंकि उसके अपराध के दण्‍ड की सीमा आकाश को छूने लगी है; उसके अधर्म का न्‍याय-निर्णय मेघों तक पहुंच गया है।</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु प्रभु ने हमें निर्दोष ठहराया है; अत: आओ, हम सियोन में अपने प्रभु परमेश्‍वर का यह कार्य घोषित करें।</verse>
				<verse number="11">‘तीरों को पैना करो! ढालें सम्‍भाल लो! प्रभु ने मादी कौम के राजाओं की आत्‍मा को उत्तेजित किया है कि वे बेबीलोन पर आक्रमण करें; क्‍योंकि प्रभु का उद्देश्‍य यह है कि वह बेबीलोन को नष्‍ट करे। यही प्रभु का प्रतिशोध है, यही उसके मन्‍दिर के लिए प्रतिशोध है।</verse>
				<verse number="12">‘बेबीलोन की शहरपनाह के विरुद्ध झण्‍डा गाड़ो। चौकसी मजबूत करो, पहरेदार नियुक्‍त करो। घात लगाने वाले सैनिक बैठाओ; क्‍योंकि जो कुछ प्रभु ने बेबीलोन के विनाश के लिए कहा था, जो उसने कसदी कौम के लिए योजना बनाई थी उसको पूरा किया है।</verse>
				<verse number="13">ओ अनेक नदियों से घिरी नगरी, ओ धन-सम्‍पत्ति से भरी-पूरी नगरी! तेरा अन्‍त आ गया। तेरी जीवन-लीला समाप्‍त हो गई।</verse>
				<verse number="14">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने अपने जीवन की सौगन्‍ध खायी है: निस्‍सन्‍देह मैं टिड्डी दल के सदृश इस नगर को शत्रु के सैनिकों से भर दूंगा, और वे तुझे पराजित कर जयजयकार करेंगे।’</verse>
				<verse number="15">प्रभु परमेश्‍वर ने ही पृथ्‍वी को अपने सामर्थ्य से बनाया है; उसने ही संसार को अपनी बुद्धि से स्‍थित किया है। प्रभु परमेश्‍वर ने आकाश को अपनी समझ से फैलाया है।</verse>
				<verse number="16">जब वह बोलता है तब आकाश में महासागर उमड़ पड़ता है। वह पृथ्‍वी के सीमान्‍तों से कुहरा उठाता है। वह वर्षा के लिए बिजली चमकाता है, और अपने भण्‍डारगृहों से पवन बहाता है।</verse>
				<verse number="17">इस जाति के सब मनुष्‍य मूर्ख और परमेश्‍वर के ज्ञान से अनजान हैं। सुनार अपनी बनाई हुई मूर्ति के कारण अपमानित होगा; क्‍योंकि उसकी मूर्तियां झूठी हैं; उनमें जीवन का श्‍वास नहीं है।</verse>
				<verse number="18">वे निस्‍सार हैं, वे मनुष्‍यों को भ्रम के जाल में फंसाती हैं। दण्‍ड के समय वे भी नष्‍ट होंगी।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु याकूब का निज भाग ऐसा नहीं है। उसने ही सबको गढ़ा है, इस्राएल उसके उत्तराधिकार का कुल है, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, उसका नाम है।</verse>
				<verse number="20">‘ओ बेबीलोन तू मेरा फरसा, और शस्‍त्र है! तेरे माध्‍यम से मैं राष्‍ट्रों के टुकड़े-टुकड़े करता हूं, राज्‍यों को नष्‍ट करता हूं।</verse>
				<verse number="21">तेरे माध्‍यम से मैं घोड़ों और घुड़सवारों के टुकड़े-टुकड़े करता हूं, रथों और सारथियों को नष्‍ट करता हूं।</verse>
				<verse number="22">तेरे माध्‍यम से मैं स्‍त्रियों और पुरुषों के टुकड़े-टुकड़े करता हूं, बच्‍चों और बूढ़ों को नष्‍ट करता हूं, युवकों और युवतियों का वध करता हूं।</verse>
				<verse number="23">मैं तेरे माध्‍यम से चरवाहे और उसकी भेड़ों को नष्‍ट करता हूं। किसान और उसके बैलों का वध करता हूं। राज्‍यपालों और सेनापतियों का सर्वनाश करता हूं।</verse>
				<verse number="24">‘प्रभु कहता है: मैं राजधानी बेबीलोन और कसदी देश के समस्‍त निवासियों को तुम्‍हारी आंखों के सामने उनके दुष्‍कर्मों का प्रतिफल दूंगा, जो उन्‍होंने सियोन में किए हैं।</verse>
				<verse number="25">‘ओ विनाशकारी पर्वत, मैं अब तेरे विरुद्ध हूं। तूने समस्‍त पृथ्‍वी का नाश किया है। प्रभु कहता है: मैं तुझ पर अपना हाथ उठाऊंगा, और तुझको चट्टान से नीचे लुढ़का दूंगा, मैं तुझ को जला हुआ पहाड़ बना दूंगा।</verse>
				<verse number="26">तब मेहराब बनाने के लिए तुझमें से पत्‍थर नहीं निकाला जाएगा, और न नींव डालने के लिए लोग तुझे खोदकर पत्‍थर निकालेंगे; क्‍योंकि तू सदा उजाड़ रहेगा। प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="27">‘पृथ्‍वी पर झण्‍डा गाड़ो। विश्‍व के राष्‍ट्रों में युद्ध का बिगुल बजाओ! बेबीलोन के विरुद्ध सब देशों को तैयार करो। युद्ध के लिए अरारात, मिन्नी और अश्‍कनज राज्‍यों की सेनाएं बुलाओ। उस पर आक्रमण करने के लिए एक सेनापति नियुक्‍त करो। चोटीवाली टिड्डियों के दल के समान असंख्‍य घोड़ों से उसको रौंद दो।</verse>
				<verse number="28">बेबीलोन से युद्ध करने के लिए राष्‍ट्रों को, मादय के राजाओं, राज्‍यपालों और सेनापतियों को तैयार करो, मादय के अधीन जो देश हैं वे भी, युद्ध के लिए तैयार हों।</verse>
				<verse number="29">पृथ्‍वी कांप रही है, वह पीड़ा से तड़प रही है; क्‍योंकि प्रभु ने निश्‍चय किया है कि वह बेबीलोन देश को उजाड़ देगा, वह उसको निर्जन बना देगा।</verse>
				<verse number="30">बेबीलोन के योद्धाओं ने हथियार डाल दिए हैं, वे किलों में दुबककर बैठे हैं। उनका मनोबल समाप्‍त हो गया है; मानो उन्‍होंने औरतों के समान चूड़ियां पहिन ली हैं! बेबीलोन के निवास स्‍थानों में आग लग गई है; उसके प्रवेश-द्वारों की अर्गलाएं टूट गई हैं।</verse>
				<verse number="31">एक हरकारा दूसरे हरकारे को, एक सन्‍देशवाहक दूसरे सन्‍देशवाहक को यह सन्‍देश दे रहा है, “जाओ, महाराज को यह खबर दो: बेबीलोन नगर चारों ओर से घेर लिया गया है।</verse>
				<verse number="32">शत्रु-सेना ने घाटों पर कब्‍जा कर लिया है; उसने दलदल के सरकण्‍डों में आग लगा दी है, और हमारे सैनिकों में भगदड़ मच गई है।”</verse>
				<verse number="33">इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: बेबीलोन के निवासियों की दशा, उस खलियान के समान हो गई है, जो दांवा जा रहा है; कुछ दिन बाद ही कटनी का समय आ जाएगा।’ इस्राएली राष्‍ट्र पर बेबीलोन का अत्‍याचार</verse>
				<verse number="34">‘बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने मुझे खा लिया; मुझे रौंद डाला! उसने मेरी समस्‍त धन-सम्‍पत्ति लूट ली, और मुझे खाली बरतन बना दिया! उसने मुझे मगरमच्‍छ के समान पूरा निगल लिया! उसने मुझसे अपना पेट भर लिया, मानो मैं स्‍वादिष्‍ट भोजन हूं। उसने मुझे अपनी धन-सम्‍पत्ति से वंचित कर दिया।’</verse>
				<verse number="35">सियोन के निवासी अब यह कहें: ‘हम पर, हमारे जाति-भाइयों एवं बहिनों पर जो अत्‍याचार बेबीलोन ने किया था, वह पलट कर अब बेबीलोन के सिर पर पड़े।’ यरूशलेम यह कहे, ‘मेरी हत्‍या का प्रतिशोध कसदी कौम के देश से लिया जाए।’</verse>
				<verse number="36">इसलिए प्रभु कहता है: ‘ओ इस्राएल, मैं तेरा न्‍याय करूंगा, और तेरे शत्रु से तेरा प्रतिशोध लूंगा, मैं बेबीलोन का महा जलाशय सुखा दूंगा; मैं उसके झरने का मुंह बन्‍द कर दूंगा।</verse>
				<verse number="37">तब बेबीलोन खण्‍डहरों का ढेर हो जाएगा। वह गीदड़ों की मांद बन जाएगा। वह निर्जन हो जाएगा, वह लोगों में आतंक उत्‍पन्न करेगा; अन्‍य राष्‍ट्र उसका विनाश देखकर व्‍याकुल हो जाएंगे!</verse>
				<verse number="38">‘बेबीलोन के निवासी सिंह के समान गरजेंगे, वे सिंह के बच्‍चे के समान गुर्राएंगे।</verse>
				<verse number="39">जब वे भूख की आग से जलेंगे, तब मैं उनके लिए भोज तैयार करूंगा। मैं उनको मतवाला कर दूंगा। और वे नशे में चूर हो जाएंगे, वे चिर निन्‍द्रा में सो जाएंगे, और कभी न जागेंगे।</verse>
				<verse number="40">जैसे कसाई वध होनेवाले पशुओं को मेढ़े, मेमने और बकरों को ले जाता है, वैसे ही मैं उनको ले जाऊंगा। मुझ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="41">‘बेबीलोन देश पर, “विश्‍व के गौरव” देश पर शत्रु सेना का अधिकार हो गया। शोक! समस्‍त विश्‍व में बेबीलोन आतंक का कारण बन गया।</verse>
				<verse number="42">बेबीलोन मानो समुद्र में डूब गया; सागर की उल्‍लास लहरों ने उसको ढक लिया!</verse>
				<verse number="43">बेबीलोन के नगर आतंक का कारण बन गए, बेबीलोन अकाल का देश बन गया। वह मरुस्‍थल हो गया। वह निर्जन हो गया, अब उसमें कोई नहीं रहता; वहां से मनुष्‍य भी नहीं गुजरते।</verse>
				<verse number="44">प्रभु कहता है, मैं बेबीलोन के राष्‍ट्रीय देवता बेल को दण्‍ड दूंगा: और उसने जो निगल लिया है, वह उसके मुंह से उगलवा लूंगा। अब विश्‍व के राष्‍ट्र उसकी ओर खिंचे हुए नहीं आएंगे; देखो, बेबीलोन की शहरपनाह ढह गई।</verse>
				<verse number="45">‘ओ मेरे निज लोग! बेबीलोन के मध्‍य से निकल जाओ। प्रभु के भयानक क्रोध से तुम-सब अपने प्राण बचाओ।</verse>
				<verse number="46">जब तुम देश में अफवाह सुनो, तब तुम मत घबराना, उड़ती हुई खबर से मत डरना; हर वर्ष देश में अफवाहें उड़ेंगी, पहले वर्ष एक, दूसरे वर्ष दूसरी! सारे देश में हिंसा-उपद्रव का राज्‍य होगा, एक शासक दूसरे शासक के विरुद्ध होगा।</verse>
				<verse number="47">‘देखो, वे दिन आ रहे हैं, जब मैं बेबीलोन की मूर्तियों को दण्‍ड दूंगा। समस्‍त बेबीलोन पराजय के कारण अपमानित होगा, सारे देश में लोथों का ढेर लग जाएगा।</verse>
				<verse number="48">बेबीलोन के पतन के कारण आकाश और पृथ्‍वी, और उनके सब प्राणी आनन्‍द से जयजयकार करेंगे। प्रभु कहता है, ओ बेबीलोन, उत्तर दिशा से तुझ पर लुटेरे आक्रमण करेंगे।</verse>
				<verse number="49">बेबीलोन ने इस्राएली राष्‍ट्र के लोगों का वध किया था, अब बेबीलोन के लोगों का वध उन्‍हीं के देश में होगा। जैसे बेबीलोन ने समस्‍त पृथ्‍वी के लोगों का वध किया था, वैसे अब बेबीलोन का विनाश होगा।</verse>
				<verse number="50">‘तलवार की मार से बचे हुए लोगो! यहां खड़े मत रहो, भाग जाओ। दूर से ही प्रभु को स्‍मरण करो, तुम्‍हारे हृदय में यरूशलेम की याद बनी रहे।</verse>
				<verse number="51">कहो: “हमने पराजय के अपमान का घूंट पिया है; हमने अपनी निन्‍दा सुनी है। अनादर से हमारा मुँह काला हो गया है। प्रभु के भवन के पवित्र स्‍थानों में विधर्मी घुस आए हैं।” ’</verse>
				<verse number="52">प्रभु कहता है, ‘देखो, वे दिन आ रहे हैं, जब मैं बेबीलोन की देवमूर्तियों को दण्‍ड दूंगा। समस्‍त बेबीलोन देश में घायलों की चीख-पुकार सुनाई देगी।</verse>
				<verse number="53">चाहे बेबीलोन इतनी उन्नति कर ले कि वह आकाश से बातें करने लगे, चाहे वह आसमान तक अपने गढ़ सुदृढ़ कर ले तो भी मैं उस पर विध्‍वंसक भेजूंगा’ प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="54">सुनो, बेबीलोन से चीख-पुकार आ रही है। कसदी कौम के देश से विनाश की आवाज सुनाई दे रही है।</verse>
				<verse number="55">क्‍योंकि प्रभु बेबीलोन को नष्‍ट कर रहा है; वह उसके गर्जन को शान्‍त कर रहा है। समुद्र की उत्ताल तरंगों की तरह लोग गरज रहे हैं। वे गला फाड़कर चिल्‍ला रहे हैं।</verse>
				<verse number="56">क्‍योंकि विध्‍वंसक ने बेबीलोन पर आक्रमण किया है; बेबीलोन के योद्धा बन्‍दी बना लिये गए; शत्रु सैनिकों ने उनके धनुष तोड़ दिए। प्रभु निस्‍सन्‍देह प्रत्‍येक मनुष्‍य को उसके कर्म का प्रतिफल देता है, वह बदला लेने वाला परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="57">‘मैं बेबीलोन के उच्‍चाधिकारियों, विद्वानों, राज्‍यपालों, सेनापतियों और योद्धाओं को मतवाला कर दूंगा; वे चिरनिद्रा में सो जाएंगे, और कभी नहीं जागेंगे।’ यह राजाधिराज की वाणी है, जिसका नाम है: ‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु’।</verse>
				<verse number="58">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु कहता है, ‘बेबीलोन की चौड़ी शहरपनाह भूमि की सतह से मिला दी जाएगी। उसके ऊंचे-ऊंचे विशाल प्रवेश-द्वार आग में भस्‍म कर दिए जाएंगे। जातियां व्‍यर्थ ही परिश्रम करती हैं; जिसके लिए राष्‍ट्र कष्‍ट झेलते हैं, वह अग्‍नि में भस्‍म हो जाएगा।’</verse>
				<verse number="59">सरायाह राजभवन का उच्‍चाधिकारी था। उसके पिता का नाम नेरियाह और दादा का नाम महसेयाह था। वह भी यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह के राज्‍यकाल के चौथे वर्ष में अपने राजा के साथ बन्‍दी बनकर बेबीलोन गया था। नबी यिर्मयाह ने बेबीलोन के सम्‍बन्‍ध में अपनी नबूवतें, अर्थात् बेबीलोन के ऊपर आनेवाली विपत्तियों का विवरण एक पुस्‍तक में लिख लिया था।</verse>
				<verse number="60"></verse>
				<verse number="61">नबी यिर्मयाह ने सरायाह को आदेश किया, ‘ध्‍यान से सुन, जब तू बेबीलोन में प्रवेश करे, तब तू इन सब वचनों को पढ़ना,</verse>
				<verse number="62">और प्रभु से यह प्रार्थना करना: “प्रभु, तूने इस देश के विषय में कहा है कि तू इस देश को पूर्णत: नष्‍ट कर देगा। तू इस को उजाड़ देगा। यहां न मनुष्‍य रहेंगे, और न पशु, और यह सदा के लिए निर्जन हो जाएगा।”</verse>
				<verse number="63">जब तू यह पुस्‍तक पढ़ चुकेगा तब इस को एक पत्‍थर से बांध देना, और यह कहते हुए इसको फरात नदी में फेंक देना:</verse>
				<verse number="64">“ऐसे ही बेबीलोन भी डूब जाएगा। मैं-प्रभु बेबीलोन पर ऐसी विपत्ति ढाहूंगा कि वह फिर कभी उठ नहीं सकेगा। ” ’ यहां तक नबी यिर्मयाह के शब्‍द हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="52">
				<verse number="1">जब सिदकियाह सिंहासन पर बैठा, उस समय वह इक्‍कीस वर्ष का था। उसने ग्‍यारह वर्ष तक राज्‍य किया। उसकी राजधानी यरूशलेम थी। उसकी मां का नाम हमूतल था जो लिब्‍नाह नगर में रहनेवाले यिर्मयाह की पुत्री थी।</verse>
				<verse number="2">सिदकियाह ने यहोयाकीम के समान आचरण किया, जो प्रभु की दृष्‍टि में बुरा था।</verse>
				<verse number="3">निस्‍सन्‍देह प्रभु के क्रोध के कारण राजधानी यरूशलेम और यहूदा प्रदेश में घटनाएं घटीं, और प्रभु ने सिदकियाह को अपनी उपस्‍थिति से निकाल दिया। सिदकियाह ने बेबीलोन के राजा के विरुद्ध विद्रोह किया।</verse>
				<verse number="4">अत: उसके राज्‍य-काल के नौवें वर्ष के दसवें महीने की दसवीं तारीख को बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने अपनी समस्‍त सेना के साथ राजधानी यरूशलेम पर आक्रमण कर दिया। उसने यरूशलेम को घेर लिया, और उसके चारों ओर मोर्चाबन्‍दी कर दी।</verse>
				<verse number="5">यरूशलेम नगर सिदकियाह के राज्‍य-काल के ग्‍यारहवें वर्ष तक घिरा रहा।</verse>
				<verse number="6">नगर में भयंकर अकाल पड़ गया। यहूदा प्रदेश में लोगों के पास खाने को अन्न नहीं रहा। हाहाकार मच गया। अत: चौथे महीने की नौवीं तारीख को</verse>
				<verse number="7">नगर की शहरपनाह में दरार की गई और वहां से सब सैनिक भागने लगे। राज-उद्यान के समीप एक द्वार था। यह द्वार शहरपनाह की दोनों दीवारों के बीच था। सिदकियाह के सैनिक इस द्वार से रात के समय नगर के बाहर निकल गए, यद्यपि कसदी सेना नगर के चारों ओर घेरा डाल कर पड़ी हुई थी। सिदकियाह और उसके सैनिक अराबाह की ओर गए।</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु कसदी-सेना ने उनका पीछा किया, और यरीहो के मैदान में राजा सिदकियाह को पकड़ लिया। राजा सिदकियाह के सैनिक उसको छोड़कर भाग गए।</verse>
				<verse number="9">कसदी सैनिक राजा सिदकियाह को बन्‍दी बना कर हमात देश के रिबलाह नगर में ले गए। उस समय बेबीलोन का राजा वहां था। उसने सिदकियाह को सजा सुनाई।</verse>
				<verse number="10">बेबीलोन के राजा ने सिदकियाह के पुत्रों का उनके पिता के सामने वध किया, और उसी नगर में यहूदा प्रदेश के सब उच्‍चाधिकारियों को मरवा डाला।</verse>
				<verse number="11">उसने सिदकियाह की आंखें फोड़ दीं, उसको पीतल की जंजीरों से बांधा, और वह उसे बेबीलोन देश ले गया। वहां बेबीलोन के राजा ने सिदकियाह को कारागार में डाल दिया। सिदकियाह अपने मृत्‍यु के दिन तक वहां रहा।</verse>
				<verse number="12">बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के राज्‍य-काल के उन्नीसवें वर्ष के पांचवें महीने की दसवीं तारीख को अंगरक्षकों के नायक नबूजरदान ने यरूशलेम नगर में प्रवेश किया। नबूजरदान बेबीलोन के राजा का उच्‍चाधिकारी था।</verse>
				<verse number="13">उसने प्रभु के भवन में और राजा के राजमहल में और नगर के सभी घरों में आग लगा दी। उसने यरूशलेम के किसी भी बड़े मकान को नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="14">अंगरक्षकों के नायक नबूजरदान के साथ कसदी सेना थी। कसदी सैनिकों ने यरूशलेम के चारों ओर के परकोटों को तोड़कर धूल में मिला दिया।</verse>
				<verse number="15">इसके बाद अंगरक्षकों का नायक नबूजरदान इन लोगों को बन्‍दी बनाकर बेबीलोन देश ले गया: जनता के कुछ महा दरिद्र लोग, नगर के बचे हुए लोग, शरणार्थी जो यरूशलेम से भागकर बेबीलोन के राजा की शरण में आए थे और नगर में बचे हुए कारीगर।</verse>
				<verse number="16">अंगरक्षकों के नायक नबूजरदान ने अंगूर-उद्यान में काम करने और खेत जोतने के लिए यहूदा प्रदेश के कुछ महा दरिद्रों को छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="17">प्रभु के मन्‍दिर में पीतल के स्‍तम्‍भ, आधार पीठिकाएं, और पीतल का हौज थे। इन सबको कसदी सैनिकों ने तोड़ डाला, और सब पीतल लूट कर बेबीलोन ले गए।</verse>
				<verse number="18">वे अपने साथ प्रभु-भवन के कार्यों में काम आनेवाले सब पवित्र पात्र भी ले गए: हांडियां, फावड़ियां, कैंचियां, कटोरे, धूपदान। इनके अतिरिक्‍त और भी पीतल के पात्र ले गए।</verse>
				<verse number="19">अंगरक्षकों का प्रधान अपने साथ इनको भी ले गया: कटोरियां, कलछियां, चिलमचियां, हांडियां, दीपाधार, धूपदान, पेयबलि के प्‍याले। जिन पात्रों पर चांदी और सोना मढ़ा था, वह उनका सोना-चांदी भी ले गया।</verse>
				<verse number="20">प्रभु के मन्‍दिर में दो स्‍तम्‍भ, एक हौज, बारह बैल जो हौज को सम्‍भाले हुए थे, और आधार-पीठिकाएं थीं जिनको राजा सुलेमान ने प्रभु के मन्‍दिर के लिए बनाया था। ये सब पीतल के थे, और इनका वजन तौल के बाहर था।</verse>
				<verse number="21">प्रत्‍येक स्‍तम्‍भ प्राय: आठ मीटर ऊंचा और आठ सेंटीमीटर मोटा था। प्रत्‍येक स्‍तम्‍भ की परिधि साढ़े पांच मीटर थी। ये स्‍तम्‍भ भीतर से खोखले थे।</verse>
				<verse number="22">हर एक स्‍तम्‍भ के ऊपर पीतल का एक शीर्ष था। वह सवा दो मीटर ऊंचा था। शीर्ष के चारों ओर जाली और अनार बने थे। ये सब पीतल के थे। दूसरा स्‍तम्‍भ भी ऐसा ही था। उसमें भी अनार बने थे।</verse>
				<verse number="23">शीर्ष के चारों ओर छियानबे अनार थे, और जाली के चारों ओर एक सौ अनार थे।</verse>
				<verse number="24">अंगरक्षकों के नायक नबूजरदान ने महापुरोहित सरायाह, उपमहापुरोहित सफन्‍याह तथा आंगन के तीन द्वारपालों को बन्‍दी बनाया।</verse>
				<verse number="25">उसने नगर में एक सेनानायक को भी पकड़ा। उस समय नगर में राजा की सलाहकार समिति के सात सदस्‍य भी थे। उसने उनको भी पकड़ लिया। वहीं सेना में भरती करनेवाले सेनापति का सचिव भी था। वह भी पकड़ा गया। इनके अतिरिक्‍त जनता के साठ प्रतिष्‍ठित व्यक्‍ति भी बन्‍दी बनाए गए, जो उस समय नगर में उपस्‍थित थे।</verse>
				<verse number="26">अंगरक्षकों का नायक उन सबको जंजीरों में जकड़ कर ले गया, और उनको रिबलाह नगर में बेबीलोन के राजा के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया।</verse>
				<verse number="27">बेबीलोन के राजा ने उनको मारने का आदेश दिया। हमात देश के रिबलाह नगर में उसने उनका वध करवा दिया। यों समस्‍त यहूदा प्रदेश के निवासी बन्‍दी बनकर स्‍वदेश से निष्‍कासित हो गए।</verse>
				<verse number="28">जिन लोगों को राजा नबूकदनेस्‍सर बन्‍दी बनाकर ले गया, उनकी संख्‍या यह है: नबूकदनेस्‍सर के राज्‍य-काल के सातवें वर्ष, तीन हजार तेईस यहूदा-वासी;</verse>
				<verse number="29">अपने राज्‍य-काल के अठारहवें वर्ष यह यरूशलेम से आठ सौ बत्तीस प्राणियों को बन्‍दी बनाकर ले गया।</verse>
				<verse number="30">नबूकदनेस्‍सर के राज्‍य-काल के तेईसवें वर्ष में अंगरक्षकों का नायक नबूजरदान सात सौ पैंतालीस यहूदा-वासियों को बन्‍दी बना कर ले गया। इस प्रकार बन्‍दियों की कुल संख्‍या चार हजार छ: सौ थी।</verse>
				<verse number="31">यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीन को बन्‍दीगृह में पड़े सैंतीस वर्ष बीत गए। इसी वर्ष के बारहवें महीने की पच्‍चीसवीं तारीख को एबीलमरोदक बेबीलोन के राजसिंहासन पर बैठा। उसने अपने शासन के प्रथम वर्ष के उपलक्ष्य में यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीन को उसका राजपद लौटा दिया, और उसको बन्‍दीगृह से निकाला।</verse>
				<verse number="32">उसने यहोयाकीन से सहानुभूतिपूर्ण बातें कीं। उसके साथ उस समय बेबीलोन में अनेक राजा थे। इन राजाओं के मध्‍य उसने यहोयाकीन को उच्‍चासन पर बैठाया।</verse>
				<verse number="33">यहोयाकीन ने कैदियों की पोशाक उतार दी। वह शेष जीवन भर राजा एबीलमरोदक के साथ प्रतिदिन भोजन करता रहा।</verse>
				<verse number="34">प्रतिदिन के खर्च के लिए उसको राजकीय कोष से भत्ता मिलता था। जब तक यहोयाकीन जीवित रहा, उसको राजा नियमित रूप से भत्ता देता रहा।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="25">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">जो नगरी लोगों से भरी-पूरी थी, अब वह उजाड़ पड़ी है; वह विधवा के सदृश अकेली हो गई। जो कभी राष्‍ट्रों में महान थी, जो कभी नगरों में रानी थी, अब वह दासी बन गई, वह दूसरे राज्‍यों को कर चुकाती है।</verse>
				<verse number="2">वह रात में फूट-फूटकर रोती है। उसके गालों पर आंसू बहते हैं। उसके अनेक चाहनेवाले थे, पर अब उनमें से एक भी उसको सांत्‍वना नहीं देता, उसके मित्रों ने उसके साथ विश्‍वासघात किया। वे उसके शत्रु बन गए।</verse>
				<verse number="3">अनेक दु:ख भोगने और कठोर गुलामी के बोझ से दबने के लिए यहूदा राष्‍ट्र को निर्वासित होना पड़ा; अब यहूदा अनेक राष्‍ट्रों में भटक रहा है; उसे कहीं ठौर नहीं मिला। जब वह संकट में रहता है, तब उसका पीछा करनेवाले उसको पकड़ लेते हैं।</verse>
				<verse number="4">सियोन को जानेवाले मार्ग विलाप करते हैं, क्‍योंकि अब पर्व मनाने के लिए कोई वहां नहीं आता! सियोन के सब द्वार उजाड़ पड़े हैं; उसके पुरोहित कराह रहे हैं। उसकी कन्‍याएँ दु:ख से पीड़ित हैं; स्‍वयं सियोन नगरी दु:ख भोग रही है।</verse>
				<verse number="5">सियोन के बैरी अब अगुए बन गए; उसके शत्रु खुशहाल हैं। सियोन के अपार अपराधों के कारण प्रभु ने उसको दु:ख भोगने के लिए विवश किया है। सियोन के निवासी शत्रु के सम्‍मुख बन्‍दी बनाए गए, और वे निर्वासित हो गए।</verse>
				<verse number="6">सियोन के निवासियों का वैभव लुट गया; उसके शासक ऐसे मेढ़ों की तरह हो गए जिन्‍हें चरने को चरागाह नहीं मिलते। वे निर्बल हो गए, और अपने पीछा करनेवालों के आगे-आगे भागते हुए चल रहे हैं।</verse>
				<verse number="7">ऐसे संकट और दु:ख-भरे दिनों में यरूशलेम को धन-समृद्धि की, वैभवपूर्ण दिनों की, उन वस्‍तुओं की याद आ रही है, जब प्राचीनकाल में ये वस्‍तुएँ उसके अधिकार में थीं। अब यरूशलेम के निवासी बैरियों के हाथ में पड़ गए; उनकी सहायता करनेवाला कोई न था; उसके पतन को देखकर उसके बैरी उसका मजाक उड़ाने लगे।</verse>
				<verse number="8">यरूशलेम नगरी ने भयानक पाप किए थे, अत: सब उससे घृणा करने लगे। जो उसका आदर करते थे अब वे उसका अनादर करते हैं; क्‍योंकि उन्‍होंने उसकी नग्‍नता देख ली है। अब यरूशलेम नगरी स्‍वयं कराह रही है, और शर्म से अपना मुंह छिपा रही है।</verse>
				<verse number="9">उसकी अशुद्धता उसके कपड़ों पर लिपटी है। उसने अपने अंत का विचार भी न किया। अत: वह विस्‍मित ढंग से पतन के गड्ढे में गिर पड़ी! उसे सांत्‍वना देनेवाला भी कोई नहीं है। ‘हे प्रभु, मेरे कष्‍टों को देख; क्‍योंकि शत्रु मुझ पर प्रबल हो गया!’</verse>
				<verse number="10">शत्रु ने उसका धन-वैभव लूटने के लिए अपना हाथ बढ़ाया है; हां, यरूशलेम नगरी को यह भी देखना पड़ा; विधर्मी राष्‍ट्र उसके पवित्र स्‍थान में घुस गए, जिनके विषय में तूने, प्रभु, यह आज्ञा दी थी, कि वे तेरी मंडली में प्रवेश नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="11">अब उसके सब निवासी कराहते हुए भोजन की तलाश में भटक रहे हैं। वे अपने प्राण बचाने के लिए बहुमूल्‍य वस्‍तुओं के बदले में भोजन खरीद रहे हैं। ‘हे प्रभु, मेरे कष्‍ट को देख, मुझ पर ध्‍यान दे! क्‍योंकि मैं कितनी तिरस्‍कृत हो गई हूं।’</verse>
				<verse number="12">‘ओ सब राहगीरो! तुम पर यह मुसीबत न आए! मुझे देखो, मुझ पर ध्‍यान दो। जो दु:ख मुझे दिया गया है क्‍या उस दु:ख के तुल्‍य अन्‍य दु:ख हो सकता है? प्रभु ने अपने क्रोध-दिवस पर यह दु:ख मुझे दिया है।</verse>
				<verse number="13">‘उसने ऊपर से आग फेंकी, और उसको मेरी हड्डियों तक उतार दिया। उसने मेरे पैरों के लिए जाल फैलाया, और मुझे चित्त कर दिया। उसने मुझे उजाड़ दिया; मैं दिन भर मूर्च्‍छित पड़ी रही।</verse>
				<verse number="14">‘मेरे अपराधों का जूआ मुझ पर रखा गया; स्‍वयं प्रभु ने अपने हाथ से रस्‍सी के सदृश मेरे अपराधों को बुना है। जूआ मेरी गर्दन पर बांधा गया; स्‍वामी ने मेरी शक्‍ति क्षीण कर दी, और मुझे उन लोगों के हाथ में सौंप दिया जिनका सामना मैं नहीं कर सकती।</verse>
				<verse number="15">‘मुझ में निवास करनेवाले सब योद्धाओं को स्‍वामी ने मौत के घाट उतार दिया। स्‍वामी ने मेरे विरुद्ध ऐसे दल को बुलाया जिसने मेरे जवानों को रौंद डाला। स्‍वामी ने यहूदा प्रदेश की कुंआरी कन्‍या को पेर दिया, जैसे रस-कुण्‍ड में अंगूर पेरा जाता है।</verse>
				<verse number="16">‘मैं इन बातों के कारण रोती हूं; मेरी आंखों से आंसू की धारा बहती है। वह मुझमें साहस फूंकता था, वह मुझसे दूर चला गया है। मेरे बच्‍चे बेघर हो गए हैं; क्‍योंकि शत्रु मुझ पर प्रबल हुआ है।’</verse>
				<verse number="17">सियोन हाथ फैलाकर प्रार्थना कर रही है; पर उसे सांत्‍वना देनेवाला कोई नहीं है। प्रभु ने याकूब के विरुद्ध उसके पड़ोसी राष्‍ट्रों को आदेश दिया कि वे उसके बैरी बन जाएं। अत: उनके मध्‍य में यरूशलेम एक घृणित नगरी बन गई।</verse>
				<verse number="18">‘प्रभु सच्‍चा है; मैंने ही उसके वचन से विद्रोह किया है। ओ विश्‍व की सब कौमो! मेरी बात सुनो, मेरे दु:ख पर ध्‍यान दो। मेरे जवान बेटे और बेटियां बन्‍दी बनकर निर्वासित हो गए।</verse>
				<verse number="19">‘मैंने सहायता के लिए अपने प्रेमियों को पुकारा; किन्‍तु उन्‍होंने मुझे धोखा दिया। मेरे पुरोहित और धर्मवृद्ध नगर में भूख से मर गए, जब वे प्राण बचाने के लिए भोजन की तलाश में भटक रहे थे।</verse>
				<verse number="20">‘हे प्रभु, देख; क्‍योंकि मैं संकट में हूं। मेरी अंतड़ियाँ ऐंठ रही हैं। मेरा हृदय व्‍याकुल हो उठा है; क्‍योंकि मैंने तेरे वचन से बहुत विद्रोह किया है। घर के बाहर तलवार से मैं निर्वंश होती हूं, और घर के भीतर मृत्‍यु विराज रही है।</verse>
				<verse number="21">‘वे सुनते हैं कि मैं पीड़ा से कराहती हूं, पर कोई मुझे सांत्‍वना नहीं देता। मेरे सब शत्रुओं ने मेरे संकट के विषय में सुना; प्रभु, वे प्रसन्न हैं कि तूने मुझे संकट में डाला। जिस दिन की तूने घोषणा की है वह दिन अविलम्‍ब ला, ताकि मेरे शत्रु भी मुझ जैसे दु:ख भोगें।</verse>
				<verse number="22">‘उनके समस्‍त दुष्‍कर्म तेरे सम्‍मुख प्रकट किए जाएं; जैसा तूने मेरे साथ मेरे तमाम अपराधों के कारण कठोर व्‍यवहार किया है, वैसा ही उनके साथ कर। मैं बहुत कराहती हूं, मेरा हृदय पीड़ा से मूर्च्‍छित हो जाता है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">प्रभु ने सियोन की पुत्री को अपने प्रकोप के मेघों से ढक दिया! उसने इस्राएल के वैभव को आकाश से पृथ्‍वी पर फेंक दिया! उसने अपने प्रकोप-दिवस पर अपने चरणों की चौकी को स्‍मरण न रखा।</verse>
				<verse number="2">स्‍वामी ने निर्दयतापूर्वक याकूब राष्‍ट्र की सब बस्‍तियों को नष्‍ट कर दिया; उसने अपने क्रोध से यहूदा की पुत्री के गढ़ों को ध्‍वस्‍त कर दिया। उसने राज्‍य और उसके शासकों को अपमानित कर धूल-धूसरित कर दिया।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने अपनी क्रोधाग्‍नि में इस्राएल राष्‍ट्र की शक्‍ति के प्रतीक सींग को काट दिया, उसने शत्रु के आक्रमण के समय अपना दाहिना हाथ इस्राएली सेना से खींच लिया। उसने याकूब राष्‍ट्र में अग्‍नि प्रज्‍वलित की, जिसने चारों ओर सब को भस्‍म कर दिया।</verse>
				<verse number="4">उसने शत्रु के सदृश धनुष चढ़ाया; उसने बैरी के समान हाथ बढ़ाया; और सियोन की पुत्री के तम्‍बू में हमारी आंखों में प्रिय लोगों को मार डाला। उसने अग्‍नि के सदृश अपने क्रोध की मदिरा उण्‍डेल दी।</verse>
				<verse number="5">स्‍वामी हमारा शत्रु बन गया; उसने इस्राएल राष्‍ट्र को नष्‍ट कर दिया। उसने इस्राएल के सब महलों को ध्‍वस्‍त कर दिया, उसके गढ़ों को खण्‍डहर बना दिया। उसने यहूदा की पुत्री के घर-घर में विलाप और रोना-पीटना मचवा दिया।</verse>
				<verse number="6">उसने अपना मन्‍दिर उद्यान के मचान की तरह अचानक गिरा दिया; अपने निर्धारित पर्वों के पवित्र स्‍थान को खण्‍डहर बना दिया। प्रभु ने सियोन में निर्धारित पर्व और विश्राम- दिवस समाप्‍त कर दिए; उसने अत्‍यन्‍त क्रुद्ध हो राजा और पुरोहित दोनों को त्‍याग दिया।</verse>
				<verse number="7">स्‍वामी ने अपनी वेदी त्‍याग दी; उसने अपना पवित्र स्‍थान छोड़ दिया। उसने सियोन के भवनों की दीवारें शत्रु के हाथ में सौंप दीं। जैसे निर्धारित पर्व के दिवस पर प्रभु के मन्‍दिर में कोलाहल होता है वैसे ही शत्रुओं ने कोलाहल मचाया।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने यह निश्‍चय किया था कि वह सियोन की पुत्री की शहरपनाह ढाह देगा; उसने साहुल से नापकर निशान लगाए; उसने विनाश करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया, और उसको नहीं रोका। उसने परकोटा और शहरपनाह को रुला दिया, दोनों एक-साथ जर्जर हो गए।</verse>
				<verse number="9">उसके प्रवेश-द्वार भूमि में धंस गए; प्रभु ने उसकी अर्गलाएँ टुकड़े-टुकड़े कर दीं। उसका राजा और प्रशासक विदेशी राष्‍ट्रों में निर्वासित हैं। व्‍यवस्‍था की मान्‍यता नहीं रहीं; नबियों को प्रभु की ओर से दर्शन नहीं मिलता।</verse>
				<verse number="10">सियोन की पुत्री के धर्मवृद्ध निराशा में डूबे भूमि पर बैठे हैं। उन्‍होंने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए अपने-अपने सिर पर राख डाली है, और टाट का वस्‍त्र पहिना है। यरूशलेम की कन्‍याएँ भूमि की ओर सिर झुकाकर विलाप कर रही हैं।</verse>
				<verse number="11">रोते-रोते मेरी आंखें धुंधली पड़ गईं; मेरी अंतड़ियाँ ऐंठ रही हैं; मेरा कलेजा मुंह को आ रहा है; क्‍योंकि मेरे लोगों की नगरी का सर्वनाश हो गया; शिशु और बच्‍चे नगर के चौराहों पर मूर्च्‍छित पड़े हैं।</verse>
				<verse number="12">बालक अपनी-अपनी मां से पूछते हैं, ‘रोटी और अंगूर-रस कहाँ है?’ वे घायलों की तरह मूर्च्‍छित होकर नगर के चौराहों पर गिर जाते हैं, वे अपनी मांओं की गोद में प्राण त्‍याग देते हैं।</verse>
				<verse number="13">ओ यरूशलेम की पुत्री! मैं तेरे विषय में क्‍या कहूं? मैं तेरी तुलना किससे करूं? ओ सियोन की कुंआरी कन्‍या, तुझे धैर्य बंधाने के लिए मैं तेरी समता किससे करूं? तेरा दु:ख सागर के सदृश अपार है; कौन तुझे तेरे दु:ख से उबार सकता है?</verse>
				<verse number="14">जो दर्शन तेरे नबियों ने तेरे लिए देखे थे, वे सफेद झूठ थे। उन्‍होंने तेरा अधर्म तुझ पर प्रकट नहीं किया, अन्‍यथा तू बन्‍दिगी बनकर निर्वासित न होती। तेरे नबियों ने तेरे लिए ऐसी नबुवतें कीं, जो झूठी और भ्रामक थीं।</verse>
				<verse number="15">मार्ग से गुजरनेवाले तुझे देखकर ताली बजाते हैं। वे यरूशलेम कि पुत्री को देखकर छी-छी करते और मुंह बनाकर यह कहते हैं: ‘क्‍या यह वही नगरी है, जिसको “विश्‍व का आनन्‍द”, “परम-सुन्‍दरी” कहा जाता था?”</verse>
				<verse number="16">ओ यरूशलेम! तेरे सब शत्रु तेरे विरुद्ध मुंह बनाते हैं, वे छी-छी करते और दांत पीसते हैं। वे पुकारकर कहते हैं, ‘हमने उसको बर्बाद कर दिया। हम इसी दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे। वह हमें मिल गया! हमने उसको देख लिया।’</verse>
				<verse number="17">जो प्रभु ने निश्‍चय किया था, उसने उसको पूरा किया, उसने अपनी धमकी पूरी की। जैसा उसने बहुत पहले आदेश दिया था, उस वचन के अनुसार उसने कार्य किया। उसने निर्दयतापूर्वक नगर का विध्‍वन्‍स कर दिया। ओ यरूशलेम! उसने तेरे शत्रुओं को तुझ पर हंसने और आनन्‍द मनाने का अवसर प्रदान किया; तेरे बैरियों की शक्‍ति को बढ़ाया।</verse>
				<verse number="18">ओ सियोन की पुत्री, उच्‍च स्‍वर में स्‍वामी को पुकार; तेरी आंखों से रात और दिन आंसू की जलधाराएं बहें! तू निरन्‍तर पुकारती रह, और चुप न रह; तेरी आंखों से आंसू बहते रहें, और वे बन्‍द न हों!</verse>
				<verse number="19">रात के हर पहर के आरम्‍भ में तू उठ, और प्रभु को पुकार, स्‍वामी के सम्‍मुख जल के सदृश अपना हृदय उण्‍डेल। अपने बच्‍चों की प्राण-रक्षा के लिए जो गलियों के नुक्‍कड़ पर भूख से मूर्च्छित पड़े हैं, प्रभु की ओर हाथ फैला।</verse>
				<verse number="20">‘हे प्रभु, देख और ध्‍यान दे! तूने ऐसा व्‍यवहार किसके साथ किया है? भूख के कारण मांओं को अपने बच्‍चे खाने पड़े, जो उन्‍हें अपने प्राण से भी अधिक प्रिय थे! पुरोहित और नबी तुझ-स्‍वामी के पवित्र-स्‍थान में मार डाले गए।</verse>
				<verse number="21">‘सड़कों की धूल में वृद्धों और बच्‍चों के शव पड़े हैं। मेरे युवक और युवतियाँ तलवार से मौत के घाट उतार दिए गए। प्रभु, तूने अपने प्रकोप-दिवस पर उनका वध कर दिया; तूने निर्दयतापूर्वक उनको मार डाला।</verse>
				<verse number="22">‘जैसे निर्धारित पर्व-दिवस पर चारों ओर से लोग एकत्र होते हैं, वैसे ही तूने मुझको आतंकित करनेवालों को सब ओर से बुलाया। प्रभु के प्रकोप-दिवस पर एक भी बचकर भाग न सका, कोई भी जीवित न रहा। जिनको मैंने गोद में लिया था, जिनका मैंने लालन-पालन किया था, उनको मेरे शत्रु ने खत्‍म कर दिया।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">मैं वह पुरुष हूं, जिसने प्रभु के कोप-दण्‍ड का दु:ख भोगा है।</verse>
				<verse number="2">उसने मुझे खदेड़ा, और यहाँ प्रकाशहीन, गहन अंधकार में पहुंचा दिया।</verse>
				<verse number="3">निस्‍संदेह क्रोध में उसका हाथ मुझ पर बार- बार, वस्‍तुत: दिन-भर उठा रहता है।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने मेरी चमड़ी, और मेरा मांस गला दिया; उसने मेरी हड्डियाँ चूर-चूर कर दीं।</verse>
				<verse number="5">उसने मुझे पकड़ा, और कटुता और कष्‍ट का विष पिलाया।</verse>
				<verse number="6">अतीत में मृतकों के सदृश उसने मुझे अंधेरे बन्‍दीगृह में बसा दिया।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ने मेरे चारों ओर घेराबन्‍दी की, अत: मैं भाग न सका। उसने मुझे जंजीरों से जकड़ दिया।</verse>
				<verse number="8">यद्यपि मैं उसको पुकारता हूं, उसकी दुहाई देता हूं, तो भी वह मेरी प्रार्थना नहीं सुनता।</verse>
				<verse number="9">उसने मेरे निकलने के मार्ग को भारी पत्‍थरों से बन्‍द कर दिया, उसने मेरे सरल मार्ग टेढ़े-मेढ़े बना दिए।</verse>
				<verse number="10">प्रभु मेरी घात में एक रीछ की तरह लगा है; वह छिपकर बैठे सिंह के समान है।</verse>
				<verse number="11">उसने मुझे मेरे मार्ग में दबोचा, और मेरे टुकड़े-टुकड़े कर दिए; उसने मुझको उजाड़ दिया।</verse>
				<verse number="12">उसने अपना धनुष चढ़ाया, और मुझे अपने तीर का निशाना बना दिया।</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने अपने तरकश के तीरों से मेरे हृदय को बेध दिया।</verse>
				<verse number="14">सब लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं, वे दिन भर मुझ पर गीत लिखते हैं।</verse>
				<verse number="15">उसने मेरे जीवन में कड़ुवाहट भर दी; उसने मुझे भरपेट चिरायता पिलाया!</verse>
				<verse number="16">प्रभु ने मेरे दांतों में कंकड़ भर दिए, और मुझे राख के ढेर पर बिठा दिया!</verse>
				<verse number="17">मेरी आत्‍मा सुख-शांति से वंचित हो गई; मैं भूल गया कि भलाई क्‍या होती है।</verse>
				<verse number="18">इसलिए मैं यह कहता हूं, ‘मेरा सुख समाप्‍त हो गया; मेरी आशा, जो प्रभु से मैंने की थी, उसका अंत हो गया।’</verse>
				<verse number="19">हे प्रभु, मेरी पीड़ा और मेरे दु:ख को स्‍मरण कर, देख, मैं कड़ुवाहट से पूर्ण विष और चिरायता पी चुका हूं।</verse>
				<verse number="20">मेरी आत्‍मा सदा इसी बात को सोचती रहती है; मेरा प्राण भीतर ही भीतर दब गया है।</verse>
				<verse number="21">परन्‍तु मैं अपने हृदय में यह स्‍मरण करता हूं, अत: मेरी यह आशा नहीं टूटती:</verse>
				<verse number="22">प्रभु की करुणा निरन्‍तर बनी रहती है; उसकी दया अनंत है।</verse>
				<verse number="23">रोज सबेरे उसमें नए अंकुर फूटते हैं; उसकी सच्‍चाई अपार है।</verse>
				<verse number="24">मेरा प्राण कहता है, ‘प्रभु ही मेरा अंश है, अत: मैं उसकी आशा करूंगा।’</verse>
				<verse number="25">जो लोग प्रभु की बाट जोहते हैं, जो आत्‍मा उसकी खोज करती है, उसके प्रति प्रभु भला है।</verse>
				<verse number="26">यह मनुष्‍य के हित में है, कि वह शांति से प्रभु के उद्धार की प्रतीक्षा करे।</verse>
				<verse number="27">यह मनुष्‍य के लिए हितकर है कि वह बचपन से अपना जूआ उठाए!</verse>
				<verse number="28">जब मनुष्‍य को यह अनुभव हो कि प्रभु ने उसे दण्‍डित किया है, तब वह चुपचाप उसे स्‍वीकार कर ले।</verse>
				<verse number="29">वह भूमि पर लेटकर पश्‍चात्ताप करे, और आशा का परित्‍याग न करे।</verse>
				<verse number="30">वह मारनेवाले की ओर अपना गाल कर दे, और अपमान का घूंट पी जाए।</verse>
				<verse number="31">स्‍वामी सदा के लिए मनुष्‍य का परित्‍याग नहीं करता।</verse>
				<verse number="32">यद्यपि वह मनुष्‍य को दु:ख देता है, तथापि वह उस पर दया भी करता है; क्‍योंकि वह करुणा-सागर है।</verse>
				<verse number="33">वह स्‍वेच्‍छा से मनुष्‍यों को पीड़ित नहीं करता, और न ही उन्‍हें दु:ख देता है।</verse>
				<verse number="34">स्‍वामी इन तीन कार्यों को पसन्‍द नहीं करता: पृथ्‍वी के समस्‍त बन्‍दियों को पैरों तले रौंदना;</verse>
				<verse number="35">सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के सम्‍मुख मनुष्‍य को उसके मूलभूत अधिकारों से वंचित करना;</verse>
				<verse number="36">और किसी निर्दोष व्यक्‍ति को दोषी ठहराना।</verse>
				<verse number="37">जब तक स्‍वामी आदेश न दे, तब तक क्‍या किसी मनुष्‍य के वचन के अनुसार कुछ हो सकता है?</verse>
				<verse number="38">सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के मुंह से ही अच्‍छाई और बुराई दोनों निकलती हैं।</verse>
				<verse number="39">तब जीवित मनुष्‍य प्रभु के न्‍याय की शिकायत क्‍यों करे; मनुष्‍य अपने पाप के दण्‍ड के लिए क्‍यों कुड़कुड़ाए?</verse>
				<verse number="40">आओ, हम अपने आचरण की जांच- पड़ताल करें, और प्रभु की ओर लौटें!</verse>
				<verse number="41">आओ, हम स्‍वर्ग में विराजमान परमेश्‍वर की ओर अपने हृदय और हाथ उठाएँ और यह कहें:</verse>
				<verse number="42">‘प्रभु, हमने तेरे प्रति अपराध किया, हमने तुझसे विद्रोह किया; और तूने हमें क्षमा नहीं किया।</verse>
				<verse number="43">‘तूने क्रोध में भरकर हमारा पीछा किया, और निर्दयतापूर्वक हमारा वध किया।</verse>
				<verse number="44">तूने स्‍वयं को मेघ से ढक लिया, ताकि हमारी प्रार्थना तेरे पास न पहुंच सके।</verse>
				<verse number="45">तूने हमें विश्‍व की कौमों के मध्‍य कूड़ा-कर्कट बना दिया!</verse>
				<verse number="46">हमारे सब शत्रु हमारे विरुद्ध मुंह बनाते हैं।</verse>
				<verse number="47">आतंक और पतन, विध्‍वंस और विनाश हम पर टूट पड़े हैं।’</verse>
				<verse number="48">अपने लोगों की नगरी का विनाश देखकर मेरी आंखों से आंसू की नदी बहती है।</verse>
				<verse number="49">मेरी आंखों से लगातार, अविराम आंसू बहते रहेंगे</verse>
				<verse number="50">जब तक स्‍वर्ग से प्रभु हम पर दृष्‍टिपात नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="51">अपने नगर की कन्‍याओं का हाल देखकर मेरी आंखें दु:ख से त्रस्‍त हो गई हैं, मेरे प्राण को क्‍लेश होता है।</verse>
				<verse number="52">मेरे शत्रुओं ने जो अकारण ही मुझसे शत्रुता करते थे, शिकारी पक्षी के सदृश मेरा पीछा किया।</verse>
				<verse number="53">उन्‍होंने मेरा वध करने के लिए मुझे गड्ढे में डाल दिया, और मुझपर पत्‍थर लुढ़काए।</verse>
				<verse number="54">मेरे सिर तक पानी आ गया, मैंने सोचा, “अब मैं डूब जाऊंगा।”</verse>
				<verse number="55">‘हे प्रभु, तब मैंने तेरे नाम की दुहाई दी; मृत्‍यु के गड्ढे के भीतर से तुझे पुकारा।</verse>
				<verse number="56">प्रभु, मेरी दुहाई की पुकार से अपने कान बन्‍द न कर! निस्‍सन्‍देह तूने मेरी दुहाई सुन ली।</verse>
				<verse number="57">जब मैंने तुझे पुकारा तब तू मेरे पास आया, और तूने मुझसे कहा, “मत डर!”</verse>
				<verse number="58">‘हे स्‍वामी, तूने अपने हाथ में मेरा मुकदमा लिया, और मेरे प्राण को बचाया।</verse>
				<verse number="59">जो अन्‍याय मेरे साथ किया गया, उसको तूने देखा है, हे प्रभु, मेरा न्‍याय कर।</verse>
				<verse number="60">जो बदला उन्‍होंने मुझसे लिया है, जो षड्‍यन्‍त्र उन्‍होंने मेरे विरुद्ध रचे हैं, उन सबको तूने देखा है।</verse>
				<verse number="61">‘हे प्रभु, जो वे ताना मारते हैं, उनको तूने सुना है; जो षड्‍यन्‍त्र उन्‍होंने मेरे विरुद्ध रचे हैं, उनको तू जानता है।</verse>
				<verse number="62">मुझ पर आक्रमण करने वालों के वचन और विचार दिन भर मेरे विरुद्ध रहते हैं।</verse>
				<verse number="63">देख, वे हर समय, उठते-बैठते मेरे विषय में व्‍यंग्‍य-गीत गाते हैं।</verse>
				<verse number="64">‘हे प्रभु, मैं जानता हूं कि तू उनके दुष्‍कर्मों के अनुसार उनको प्रतिफल देगा।</verse>
				<verse number="65">तू उनके हृदय में विकार भर देगा, तेरा अभिशाप उन पर होगा।</verse>
				<verse number="66">हे प्रभु, क्रोध में भरकर तू उनका पीछा करेगा, और उनको आकाश के नीचे से मिटा देगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">सोने का रंग कैसे फीका पड़ गया! शुद्ध सोना कैसे खोटा हो गया! यरूशलेम में पवित्र पत्‍थर रूपी पुरुष गली- कूचों के छोरों पर मृत पड़े हैं।</verse>
				<verse number="2">सियोन के श्रेष्‍ठ पुत्र, जो शुद्ध सोने के तुल्‍य थे; वे कुम्‍हार के बनाए गए मिट्टी के बर्तन के समान तुच्‍छ माने गए!</verse>
				<verse number="3">सियार भी थन पसार कर अपने बच्‍चों को दूध पिलाती है; किन्‍तु मेरे लोगों की बेटी, वन की शुतुरमुर्गी की तरह निष्‍ठुर हो गई है।</verse>
				<verse number="4">प्‍यास के कारण दूध पीनेवाले बच्‍चों की जीभ उनके तालू से चिपक गई। बच्‍चे रोटी मांग रहे हैं, परन्‍तु कोई भी उनको रोटी नहीं देता।</verse>
				<verse number="5">जो पहिले छप्‍पन भोग खाते थे, अब वे सड़कों पर भूख से मरे पड़े हैं। जो कीमती वस्‍त्र पहिनकर जवान हुए थे, अब वे घूरों को गले लगा रहे हैं।</verse>
				<verse number="6">मेरे लोगों की नगरी यरूशलेम के अधर्म का दण्‍ड सदोम नगर के पाप के दण्‍ड से अधिक कठोर है, जो नगर बिना किसी के हाथ लगाए ही क्षण भर में उलट-पुलट गया था।</verse>
				<verse number="7">मेरे लोगों की नगरी के तरुण हिम से अधिक निर्मल थे, दूध से अधिक उज्‍ज्‍वल थे उनकी देह मूंगे से अधिक लाल थी; उनका रूप नीलम जैसा सुन्‍दर था।</verse>
				<verse number="8">अब उनके चेहरे अंधकार से अधिक काले पड़ गए हैं; वे सड़कों पर पहचाने भी नहीं जाते। उनकी चमड़ी हड्डियों से चिपक गई है, वह लकड़ी के समान सूख गई है।</verse>
				<verse number="9">जो तलवार से मारे गए वे उन लोगों से अच्‍छे रहे, जो भूख का शिकार बने; वे खेतों के अन्न के अभाव में सूख गए, मुरझा गए।</verse>
				<verse number="10">दयालु मांओं ने अपने ही हाथों से अपने बच्‍चों को पकाया! मेरे अपने लोगों की नगरी के विनाश के समय ये बच्‍चे अपनी मांओं का आहार बन गए।</verse>
				<verse number="11">तब प्रभु ने अपना पूरा क्रोध ढाह दिया; उसने क्रोधाग्‍नि की वर्षा की; उसने सियोन में आग लगा दी, जिसने उसकी नींव तक भस्‍म कर दी।</verse>
				<verse number="12">संसार के राजा और पृथ्‍वी के निवासी यह विश्‍वास नहीं करते थे कि बैरी अथवा शत्रु यरूशलेम के द्वारों से प्रवेश कर सकेंगे।</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु यह यरूशलेम के नबियों के पापों के कारण; उसके पुरोहितों के दुष्‍कर्मों के कारण संभव हुआ; क्‍योंकि नबियों और पुरोहितों ने धार्मिकों का रक्‍त नगर में बहाया था।</verse>
				<verse number="14">वे अंधों की तरह गलियों में भटकते हैं; उनकी पोशाक धार्मिकों के खून से कलंकित है, अत: कोई उनकी पोशाक को स्‍पर्श नहीं करता।</verse>
				<verse number="15">लोग उनको देखकर चिल्‍लाते हैं, ‘अशुद्ध! भागो! भागो! यहां से भागो। हमें स्‍पर्श मत करो।’ अत: वे इधर-उधर भटकने लगे। तब अन्‍य राष्‍ट्रों के लोगों ने यह कहा, ‘ये हमारे साथ अब नहीं रह सकते।’</verse>
				<verse number="16">स्‍वयं प्रभु ने अपने क्रोध से उन्‍हें अन्‍य राष्‍ट्रों में तितर-बितर किया है; अब वह उन पर ध्‍यान नहीं देगा। लोगों ने पुरोहितों का सम्‍मान नहीं किया, और न ही धर्मवृद्धों पर दया की।</verse>
				<verse number="17">सयाहता की राह देखते-देखते हमारी आंखें पथरा गईं; हमने सहायता के लिए ऐसे राष्‍ट्र की बाट जोही जो हमें बचा न सका।</verse>
				<verse number="18">शत्रु हमारे पीछे ऐसे पड़े थे कि हम चौराहों पर खुलेआम न चल सके। हमारा अन्‍त समीप आ गया था; हमारी आयु पूरी हो चुकी थी; क्‍योंकि हमारे जीवन का अंत निकट आ गया था।</verse>
				<verse number="19">हमारा पीछा करनेवाला शत्रु आकाशगामी बाजों से भी अधिक वेगवान थे, उन्‍होंने पहाड़ों पर हमारा पीछा किया; वे निर्जन प्रदेश में भी घात लगाकर बैठे रहे।</verse>
				<verse number="20">हमारा प्राण, प्रभु का अभिषिक्‍त राजा बन्‍दी बना लिया गया; और वह उनके गड्ढों में डाल दिया गया। हम अपने राजा के विषय में यह कहते थे: ‘हम महाराज की छत्रछाया में पृथ्‍वी के राष्‍ट्रों के मध्‍य जीवित रहेंगे।’</verse>
				<verse number="21">ओ एदोम देश की राजधानी, ओ ऊज देश में रहनेवाली! तू यरूशलेम के पतन से आनन्‍दित है; आनन्‍द मना! पर स्‍मरण रख! तेरा भी पतन होगा, विनाश का प्‍याला तू भी पियेगी; तू मदमस्‍त होगी, और अपनी नग्‍नता का प्रदर्शन करेगी।</verse>
				<verse number="22">ओ सियोन की पुत्री, तेरे अधर्म का दण्‍ड पूरा हुआ; प्रभु तुझे और अधिक दिन तक विदेश में निर्वासित नहीं रखेगा; पर तू, ओ एदोम की पुत्री, प्रभु तुझे तेरे अधर्म का दण्‍ड देगा; वह तेरे सब पापों को उघाड़ेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">हे प्रभु, स्‍मरण कर कि हम पर क्‍या-क्‍या बीता है? जो हमारी निन्‍दा हुई है, उस पर दृष्‍टिपात कर!</verse>
				<verse number="2">हमारी पैतृक भूमि विदेशियों के हाथ में चली गई, हमारे निवास-स्‍थानों पर विजातियों ने कब्‍जा कर लिया है।</verse>
				<verse number="3">हम अनाथ-पितृहीन हो गए हैं, हमारी मांएं विधवा के समान जीवन व्‍यतीत कर रही हैं।</verse>
				<verse number="4">जो पानी हम पीते हैं, उसका मूल्‍य हमें चुकाना पड़ता है। जो लकड़ी हम जलाते हैं, उसका दाम हमें देना पड़ता है।</verse>
				<verse number="5">हमारी गर्दन पर जूआ रखकर हमें कठोरता से हांका जाता है; हम थक गए हैं; हमें विश्राम नहीं मिलता है।</verse>
				<verse number="6">पर्याप्‍त भोजन-सामग्री प्राप्‍त करने के लिए हमने मिस्र और असीरिया देशों को भेंट चढ़ाई।</verse>
				<verse number="7">हमारे पूर्वजों ने पाप किया, और वे नष्‍ट हो गए; पर हम उनके दुष्‍कर्मों का भार ढो रहे हैं।</verse>
				<verse number="8">गुलाम-अधिकारी हम पर शासन करते हैं; उनके हाथ से हमें मुक्‍त करनेवाला कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="9">भोजन-वस्‍तु प्राप्‍त करने के लिए हम अपने प्राण संकट में डालते हैं, क्‍योंकि निर्जन प्रदेश में लुटेरों की तलवार का डर है।</verse>
				<verse number="10">अकाल की भीषण गर्मी से हमारे शरीर की चमड़ी भी तंदूर के समान गर्म हो गई!</verse>
				<verse number="11">सियोन में स्‍त्रियां, यहूदा प्रदेश में कुआंरी कन्‍याएँ भ्रष्‍ट कर दी गईं।</verse>
				<verse number="12">शत्रुओं ने हमारे अधिकारियों को उनके हाथ बांधकर लटका दिया; धर्मवृद्धों का अनादर किया गया।</verse>
				<verse number="13">किशोरों को चक्‍की पीसनी पड़ती है, बच्‍चे लकड़ी के बोझ से लड़खड़ाकर गिरते हैं।</verse>
				<verse number="14">युवकों ने गाना-बजाना बन्‍द कर दिया; वृद्धों ने नगरों के प्रवेश-द्वार पर बैठना छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="15">हमारे हृदय का आनन्‍द लुट गया; हमारा नाचना-गाना शोक में बदल गया।</verse>
				<verse number="16">स्‍वतंत्र राष्‍ट्र का प्रतीक मुकुट हमारे सिर से नीचे गिर गया। धिक्‍कार है हमें! क्‍योंकि हमने पाप किया है।</verse>
				<verse number="17">इसलिए हमारा हृदय डूबा हुआ है; इन्‍हीं बातों के लिए हमारी आंखें धुंधली पड़ गई हैं,</verse>
				<verse number="18">कि सियोन पर्वत उजाड़ पड़ा है; जिस पर सियार घूमते-फिरते हैं।</verse>
				<verse number="19">हे प्रभु, तू सदा-सर्वदा सिंहासन पर विराजमान है। तेरा राज्‍य पीढ़ी दर पीढ़ी विद्यमान है।</verse>
				<verse number="20">प्रभु, तूने हमें क्‍यों सदा के लिए भुला दिया, तूने इतने दिन तक हमें क्‍यों छोड़ रखा है।</verse>
				<verse number="21">हे प्रभु, हमारी ओर उन्‍मुख हो, ताकि हम तेरी ओर उन्‍मुख हों; प्राचीन काल के सदृश हमारे दिन फेर दे।</verse>
				<verse number="22">क्‍या तूने हमें पूर्णत: त्‍याग दिया है? क्‍या तू हमसे इतना अधिक नाराज है?</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="26">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">तीसवें वर्ष के चौथे महीने की पांचवीं तारीख को यह घटना घटी। उस समय कबार नदी के तट पर यहूदा प्रदेश से निष्‍कासित बन्‍दियों का शिविर था। मैं भी इन्‍हीं बन्‍दियों में था। तब स्‍वर्ग खुल गया, और मैंने परमेश्‍वर के दर्शन देखे।</verse>
				<verse number="2">(राजा यहोयाकीन की कैद का पांचवां वर्ष था।) उसी महीने की पांचवीं तारीख को</verse>
				<verse number="3">प्रभु का यह सन्‍देश पुरोहित यहेजकेल बेन-बूजी को मिला। उस समय पुरोहित यहेजकेल कसदी कौम के देश में कबार नदी के तट पर बन्‍दियों के शिविर में थे। वहाँ प्रभु की सामर्थ्य नबी यहेजकेल को प्राप्‍त हुई।</verse>
				<verse number="4">जब मैं-यहेजकेल ने आंखें ऊपर उठायीं, तब यह देखा: उत्तर दिशा से आंधी उठी, और उसके साथ महा मेघ है, और उस महा मेघ के चारों ओर प्रकाश है, जिससे आग रह-रह कर बिजली के सदृश चमक रही है। आग के मध्‍य में मानो पीतल चमक रहा है।</verse>
				<verse number="5">तब आग में से चार आकृतियाँ निकलीं, जो जीवधारी प्राणियों के समान दिखाई दे रही थीं। उनका रूप मनुष्‍यों के समान था,</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु प्रत्‍येक प्राणी के चार मुंह और चार पंख थे।</verse>
				<verse number="7">उनके पैर सीधे थे, और पांवों के तलुए बछड़े के खुरों के समान थे, और वे चमकाए हुए पीतल के समान चमक रहे थे।</verse>
				<verse number="8">उनके चारों ओर पंखों के नीचे, मनुष्‍य के ही हाथ थे। चारों प्राणियों के चेहरे और पंख इस प्रकार थे:</verse>
				<verse number="9">उनके पंख परस्‍पर जुड़े हुए थे। वे चलते समय अपनी आंखों की सीध में सीधे चलते थे, और मुड़ते नहीं थे।</verse>
				<verse number="10">चारों के चेहरे का रूप इस प्रकार था: प्रत्‍येक प्राणी का चेहरा सामने की ओर मनुष्‍य के समान था, दाहिनी ओर सिंह का था, और बायीं ओर बैल का तथा पीछे की ओर गरुड़ का।</verse>
				<verse number="11">चारों प्राणियों के चेहरों की आकृति यही थी। उनके पंख ऊपर की ओर फैले हुए थे। प्रत्‍येक प्राणी के दो पंख दूसरे प्राणी के दो पंखों से मिले हुए थे। वे अन्‍य दो पंखों से अपना शरीर ढके हुए थे।</verse>
				<verse number="12">वे सीधे, अपने सामने की ओर चल रहे थे, और चलते समय न दाएँ और न बाएँ मुड़ रहे थे। जहाँ आत्‍मा जाना चाहती थी, वहाँ वे जा रहे थे।</verse>
				<verse number="13">चारों जीवधारियों के मध्‍य में आग के जलते हुए अंगारों के समान कुछ था। वह जलती हुई मशाल के समान जीवधारियों के बीच यहाँ-वहाँ घूम रहा था। आग धधक रही थी, और उससे बिजली निकल रही थी।</verse>
				<verse number="14">जीवधारी बिजली की चमक के समान इधर-उधर कौंध रहे थे।</verse>
				<verse number="15">जब मैं जीवधारियों को देख रहा था तब मुझे एक पहिया दिखाई दिया, जो भूमि पर था। वस्‍तुत: चारों जीवधारियों की बाजू में एक-एक पहिया था, जो भूमि को स्‍पर्श कर रहा था।</verse>
				<verse number="16">उन पहियों की चमक और बनावट इस प्रकार थी: वे स्‍वर्णमणि के समान चमक रहे थे। चारों की बनावट एक-जैसी थी; बनावट ऐसी थी, मानो एक पहिए के भीतर दूसरा पहिया हो।</verse>
				<verse number="17">वे चारों दिशाओं में घूम सकते थे। वे किसी भी दिशा में बिना मुड़े ही जा सकते थे।</verse>
				<verse number="18">चारों पहियों के घेरे बहुत बड़े और भयानक थे। उनके घेरों में चारों ओर आंखें ही आंखें थीं।</verse>
				<verse number="19">जब जीवधारी चलते थे तब उनके साथ-साथ ये पहिए भी चलते थे, और जब जीवधारी भूमि की सतह से ऊपर उठते थे तब पहिए भी उठ जाते थे।</verse>
				<verse number="20">जहाँ आत्‍मा जाना चाहती थी, वहाँ जीवधारी जाते थे, और जीवधारियों के साथ ये पहिए भी उठ जाते थे; क्‍योंकि जीवधारियों की आत्‍मा इन पहियों में थी।</verse>
				<verse number="21">जब जीवधारी जाते थे तब ये पहिए भी जाते थे। जब वे खड़े होते तब पहिये भी खड़े हो जाते। जब जीवधारी भूमि से ऊपर उठते तब उनके पहिये भी ऊपर उठ जाते थे; क्‍योंकि जीवधारियों की आत्‍मा इन पहियों में थी।</verse>
				<verse number="22">उन जीवधारियों के सिर के ऊपर आकाश-मण्‍डल के समान कुछ था, जो भय उत्‍पन्न करनेवाला स्‍फटिक के समान चमक रहा था। वह उनके सिर पर फैला हुआ था।</verse>
				<verse number="23">आकाशमण्‍डल के नीचे, उनके पंख एक-दूसरे की ओर सीधे फैले हुए थे। वे अपने दो पंखों से अपना-अपना शरीर ढके हुए थे।</verse>
				<verse number="24">जब वे चलते थे तब उनके पंखों की आवाज ऐसी सुनाई पड़ती थी मानो सागर का गर्जन हो, अथवा सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर का स्‍वर हो या सेना का कोलाहल हो। जब जीवधारी रुककर खड़े होते थे तब वे अपने पंख नीचे कर लेते थे।</verse>
				<verse number="25">उनके सिर के ऊपर आकाशमण्‍डल था। उससे एक आवाज आती थी। जब-जब जीवधारी रुककर खड़े होते थे तब वे अपने पंख नीचे कर लेते थे।</verse>
				<verse number="26">जीवधारियों के सिर के ऊपर आकाश-मण्‍डल था। उस आकाशमण्‍डल के ऊपर सिंहासन के समान कुछ था। यह सिंहासन मानो नीलम का बना था। सिंहासन के समान इस आसन पर कोई बैठा था, जिसकी आकृति मनुष्‍य के समान थी।</verse>
				<verse number="27">मुझे ऐसा दिखाई दिया मानो उसकी कमर से ऊपर की ओर का हिस्‍सा चमकाया हुआ पीतल है, और उसके भीतर और बाहर मानो आग धधक रही है। आकृति का जो भाग कमर के सदृश था, उसके नीचे अग्‍नि थी। मनुष्‍य की आकृति के चारों ओर प्रभा-मण्‍डल था।</verse>
				<verse number="28">जैसे वर्षा के दिन बादलों में धनुष दिखाई पड़ता है, वैसे ही उसके चारों ओर का प्रभा-मण्‍डल दिखाई दे रहा था। प्रभु के तेज का रूप मानो ऐसा ही दिखाई दे रहा था। जब मैंने प्रभु के तेज के दर्शन किए, तब मैं श्रद्धा और भक्‍ति से नतमस्‍तक हो गया, और मैंने किसी की आवाज सुनी। कोई व्यक्‍ति मुझसे कह रहा था:</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव-सन्‍तान! अपने पैरों पर खड़ा हो, मैं तुझ से बातें करूंगा।’</verse>
				<verse number="2">जब उसने मुझसे यह कहा तब आत्‍मा ने मुझ में प्रवेश किया, और मुझे पैरों पर खड़ा कर दिया। मैंने उसको स्‍वयं मुझसे बातें करते हुए सुना।</verse>
				<verse number="3">उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, मैं तुझको इस्राएली राष्‍ट्र के पास भेज रहा हूं, जो विद्रोही कौम है, जिसने मेरे प्रति विद्रोह किया है। वे और उनके पूर्वज आज तक मेरे प्रति अपराध करते चले आ रहे हैं।</verse>
				<verse number="4">यह पीढ़ी धृष्‍ट और हठी है। मैं उन लोगों के पास तुझको भेज रहा हूं। तू उनसे यह कहना: “स्‍वामी-प्रभु यों कहता है।”</verse>
				<verse number="5">चाहे वे सुनें या सुनने से इन्‍कार करें − क्‍योंकि वे विद्रोही कुल की सन्‍तान हैं − उन्‍हें यह मालूम होगा कि तू उनके मध्‍य एक नबी है।</verse>
				<verse number="6">और तू, मानव, उनसे मत डरना, और न उनके कठोर शब्‍दों से घबराना, चाहे तेरे आसपास कांटे, ऊंटकंटारे हों और चाहे तुझे बिच्‍छुओं के बीच रहना पड़े। तू उनकी बातों से मत डरना, और न उनकी तीखी दृष्‍टि से हताश होना; क्‍योंकि वे विद्रोही कुल की सन्‍तान हैं।</verse>
				<verse number="7">चाहे वे सुनें, चाहे सुनने से इनकार करें, तू उनको मेरे सन्‍देश सुनाना। निस्‍सन्‍देह, वे विद्रोही कुल की सन्‍तान हैं।</verse>
				<verse number="8">‘ओ मानव-सन्‍तान! जो बात मैं तुझसे कहता हूं, उसको ध्‍यान से सुन। तू भी उन विद्रोहियों के समान विद्रोही मत बनना। अपना मुंह खोल, और जो मैं तुझको दे रहा हूं, उसको खा जा!’</verse>
				<verse number="9">तब मैंने देखा कि एक हाथ मेरी ओर बढ़ा। उस हाथ में एक पुस्‍तक थी, जिसमें कुछ लिखा था।</verse>
				<verse number="10">उसने पुस्‍तक मेरे सामने खोल दी। उसके दोनों पृष्‍ठों पर लिखा हुआ था। मैंने पढ़ा, उस पर विलाप और शोक-गीत लिखे हुए थे। उस पर धिक्‍कार के शब्‍द लिखे हुए थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव-संतान! जो तुझे खाने के लिए दिया जा रहा है, उसको खा ले। तू इस पुस्‍तक को खा, और फिर इस्राएल के कुल के पास जा, और उन्‍हें मेरे सन्‍देश सुना।’</verse>
				<verse number="2">मैंने अपना मुंह खोला, और उसने मुझे खाने के लिए पुस्‍तक दी।</verse>
				<verse number="3">उसने मुझसे फिर कहा, ‘मानव, जो पुस्‍तक मैं तुझको खाने के लिए दे रहा हूं, इसे खा और इससे अपना पेट भर।’ अत: मैंने उसको खा लिया। वह मुझे अपने मुंह में शहद से अधिक मीठी लगी।</verse>
				<verse number="4">उसने मुझसे फिर कहा, ‘मानव, इस्राएल कुल के पास जा, और उनसे मेरे वचन कह।</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि मैं तुझको कोई अनोखी बोली या कठिन भाषा बोलने वालों के पास नहीं भेज रहा हूं; बल्‍कि इस्राएल-कुल के पास भेज रहा हूं।</verse>
				<verse number="6">तुझे ऐसे लोगों के पास नहीं भेज रहा हूं जो अनोखी बोली बोलते हैं या कठिन भाषा बोलनेवाले लोग हैं, जिनकी भाषा तू नहीं समझता। यदि मैं तुझको ऐसे लोगों के पास ही भेजता, तो निस्‍सन्‍देह वे तेरी बात सुनते।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु इस्राएल-कुल तेरी बात नहीं सुनेगा; क्‍योंकि वह मेरी बात सुनने को तैयार नहीं है। समस्‍त इस्राएल-कुल का मन ढीठ और उनका हृदय हठी हो गया है।</verse>
				<verse number="8">सुन, इसीलिए मैंने उनके प्रति तेरा मन भी ढीठ और तेरा हृदय भी हठीला बना दिया है।</verse>
				<verse number="9">मैंने तेरे मन को चकमक पत्‍थर से अधिक कठोर बना दिया है। वे विद्रोही कुल की सन्‍तान हैं। तू उनकी तीखी दृष्‍टि से मत डरना और न हताश होना।’</verse>
				<verse number="10">इसके अतिरिक्‍त उसने मुझसे यह भी कहा, ‘ओ मानव-सन्‍तान, जो बातें मैं तुझसे कह रहा हूं, उनको ध्‍यान से सुन, और उनको अपने हृदय में संभाल कर रख।</verse>
				<verse number="11">और तब स्‍वदेश से निष्‍कासित बन्‍दियों के पास जा, और अपने जाति-भाई-बहिनों से यह कह: “स्‍वामी-प्रभु का यह सन्‍देश है,” फिर चाहे वे सुनें या सुनने से इन्‍कार करें।’</verse>
				<verse number="12">तत्‍पश्‍चात् आत्‍मा ने मुझे ऊपर उठाया। जब प्रभु का तेज अपने स्‍थान से उठा, तब मैंने अपनी पीठ की ओर भारी भूकम्‍प की घड़घड़ाहट सुनी।</verse>
				<verse number="13">यह जीवधारियों के पंखों और उनके पहियों की आवाज थी, जो ऐसी सुनाई दे रही थी मानो भूकम्‍प की बड़ी घड़घड़ाहट हो। जीवधारियों के पंख परस्‍पर टकरा रहे थे, और उनकी बाजू में पहिए थे, जो चलते समय घड़घड़ाहट की आवाज कर रहे थे।</verse>
				<verse number="14">तब आत्‍मा मुझे उठा कर ले गया। मैं मन ही मन जल रहा था, और मेरी आत्‍मा कटुता से भर गई थी। मैं चला गया, और प्रभु का हाथ मुझ पर प्रबल था।</verse>
				<verse number="15">मैं तेल-आबीब नगर में आया। यहीं कबार नदी के तट पर स्‍वदेश से निष्‍कासित बन्‍दियों का शिविर था। मैं वहाँ उनके मध्‍य में सात दिन तक बैठा रहा; मेरी समझ में न आया कि क्‍या करूं, क्‍या न करूं।</verse>
				<verse number="16">सात दिन के पश्‍चात् प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला।</verse>
				<verse number="17">प्रभु ने मुझ से कहा, ‘ओ मानव, मैंने तुझे इस्राएल-कुल का पहरेदार नियुक्‍त किया है। जब-जब तू मेरे मुंह के वचन सुनेगा, तब-तब उनको मेरी ओर से चेतावनी देना।</verse>
				<verse number="18">यदि मैं दुर्जन से यह कहूंगा, “तू अपने दुष्‍कर्म के कारण निश्‍चय मरेगा” और तू उसको चेतावनी नहीं देगा, और न उसको अपना कुमार्ग छोड़ने के लिए सावधान करेगा कि वह चेतावनी सुनकर अपना प्राण बचा ले, तो, ओ मानव, सुन, वह दुर्जन अपने दुष्‍कर्मों के कारण तो मरेगा ही, परन्‍तु मैं उसकी मृत्‍यु का दोष तेरे माथे ही मढूंगा।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु यदि तू उस दुर्जन को चेतावनी देगा, और वह दुर्जन अपने दुष्‍कर्म के मार्ग से मुंह नहीं मोड़ेगा, अथवा दुष्‍कर्म करना नहीं छोड़ेगा, तो वह निस्‍सन्‍देह अपने दुष्‍कर्मों के कारण मरेगा, किन्‍तु तेरा प्राण बच जाएगा।</verse>
				<verse number="20">‘इसी प्रकार यदि धार्मिक मनुष्‍य अपने सन्‍मार्ग से विमुख हो जाए और अधर्म करने लगे, और मैं उसको रोकने के लिए उसके आगे बाधाएँ उत्‍पन्न करूं, तो वह निस्‍सन्‍देह मर जाएगा। अब, क्‍योंकि तूने उस धार्मिक मनुष्‍य को चेतावनी नहीं दी थी, इसलिए वह अपने पाप में मरा और उसके सत्‍कर्मों को स्‍मरण नहीं किया गया, अत: मैं उसकी मृत्‍यु का दोष तेरे माथे ही मढूंगा।</verse>
				<verse number="21">परन्‍तु यदि तू धार्मिक मनुष्‍य को चेतावनी देगा कि वह पाप न करे, और वह तेरी चेतावनी सुन कर पाप नहीं करेगा, तो वह निस्‍सन्‍देह जीवित रहेगा। तब तेरा प्राण बच जाएगा।’</verse>
				<verse number="22">प्रभु की सामर्थ्य मुझ पर प्रबल हुई। प्रभु ने मुझ से कहा, ‘उठ, और मैदान की ओर जा। मैं वहाँ तुझसे बातें करूंगा।</verse>
				<verse number="23">अत: मैं उठा, और मैदान की ओर गया, और देखो, प्रभु का तेज वहां प्रकट हुआ; वह उस तेज के समान था जो मैंने कबार नदी के तट पर देखा था। तब मैं भूमि पर मुंह के बल गिर पड़ा ।</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु आत्‍मा ने मुझ में प्रवेश किया और मुझे पैरों पर खड़ा कर दिया, और मुझ से बातें कीं। उसने मुझ से कहा, ‘अपने घर जा, और द्वार बन्‍द कर भीतर बैठ।</verse>
				<verse number="25">ओ मानव, देख, लोग तुझे रस्‍सियों से बांधेंगे, और रस्‍सियों से बन्‍ध जाने पर तू बाहर समाज में नहीं आ-जा सकेगा।</verse>
				<verse number="26">मैं तेरी जीभ तेरे तालू से चिपका दूंगा, और तू गूंगा हो जाएगा, और तू उनको डांट नहीं सकेगा, क्‍योंकि वे विद्रोही कुल के लोग हैं!</verse>
				<verse number="27">जब मैं तुझसे बातें करूंगा तब मैं तेरा मुंह खोल दूंगा और तू उनसे यह कहेगा, “स्‍वामी-प्रभु यों कहता है!” जो सुन सकता है, वह सुने! और जो सुनने से इन्‍कार करता है, वह न सुने; क्‍योंकि ये लोग विद्रोही कुल की सन्‍तान हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">‘ओ मानव, तू एक ईंट ले, और उसको अपने सामने रख। इसके पश्‍चात्, तू उस पर यरूशलेम नगर का रेखाचित्र अंकित कर।</verse>
				<verse number="2">तू उसके चारों ओर से घेर कर मोर्चाबन्‍दी कर। तू उसके सामने दमदमा बान्‍ध। सैनिकों का पड़ाव डाल, और उसके चारों ओर युद्ध के यन्‍त्र लगा।</verse>
				<verse number="3">तब लोहे का एक तवा ले, और उसको दीवार के रूप में रख दे: यह तेरे और नगर के मध्‍य मानो लोहे की दीवार होगी। तू नगर की ओर मुँह कर, और उसको घेर ले। घेराव की स्‍थिति बनाए रख। यह रेखाचित्र इस्राएल-कुल की स्‍थिति का संकेत-चिह्‍न है।</verse>
				<verse number="4">‘अब तू बायीं करवट लेट, और इस्राएल-कुल के अधर्म का भार अपने ऊपर ले । जितने दिन तक तू बायीं करवट पर लेटा रहेगा, उतने दिन तू इस्राएल-कुल के दण्‍ड को सहता रहेगा।</verse>
				<verse number="5">मैं तेरे लिए दिनों की संख्‍या निश्‍चित कर देता हूं: तू तीन सौ नब्‍बे दिन तक उनका दण्‍ड सहेगा। एक दिन एक वर्ष के बराबर है। इस्राएल प्रदेश की जनता को तीन सौ नब्‍बे वर्ष तक दण्‍ड मिलेगा।</verse>
				<verse number="6">जब तू तीन सौ नब्‍बे दिन तक इस्राएल-कुल के दण्‍ड को भोग चुकेगा, तब तू दूसरी बार लेटना। इस बार दाहिनी करवट लेटना। तू दाहिनी करवट पर यहूदा प्रदेश की जनता का दण्‍ड भोगेगा। मैं तेरे लिए चालीस दिन निश्‍चित करता हूँ। एक दिन एक वर्ष के बराबर है।</verse>
				<verse number="7">तू शत्रुओं से घिरे हुए यरूशलेम नगर की ओर अपना मुंह करना। क्रोध प्रकट करने के लिए तेरी बाहें उघड़ी होंगी। तब तू यरूशलेम के विरुद्ध नबूवत करना।</verse>
				<verse number="8">देख, जब तक तू घेराबन्‍दी के पूरे दिन भोग नहीं चुकेगा, तब तक मैं तुझे रस्‍सियों से बांधे रहूंगा ताकि तू करवट न बदल सके।</verse>
				<verse number="9">‘तू गेहूं, जौ, सेम, मसूर, बाजरा और कठिया गेहूं लेना, और उनको एक थाली में मिला लेना। तू उन से रोटी बनाना। तू तीन सौ नब्‍बे दिन, अर्थात् जब तक तू करवट पर लेटा रहेगा, तब तक तू यही रोटी खाना।</verse>
				<verse number="10">जो भोजन तू खाएगा, उसको तौल कर खाना अर्थात् प्रतिदिन दो सौ पचास ग्राम । तू दिन में केवल एक बार भोजन करना।</verse>
				<verse number="11">तू पानी भी माप कर पीना: अर्थात् एक लिटर । तू पानी भी दिन में एक बार पीना।</verse>
				<verse number="12">जैसे जौ की रोटी खाई जाती है वैसे ही तू अपनी रोटी खाना। तू उसको मनुष्‍य की विष्‍ठा के कण्‍डे पर लोगों की आंखों के सामने सेंकना।’</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने आगे कहा, ‘जब मैं इस्राएली राष्‍ट्र के लोगों को विश्‍व के अनेक देशों में खदेड़ दूंगा, तब वे ठीक ऐसा ही अशुद्ध भोजन खाएंगे।’</verse>
				<verse number="14">तब मैंने कहा, ‘यह क्‍या, स्‍वामी-प्रभु! देख, मैंने निषिद्ध भोजन खाकर कभी स्‍वयं को अशुद्ध नहीं किया। बचपन से अब तक मैंने किसी मरे हुए पशु अथवा जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पशु का मांस नहीं खाया। मैंने व्‍यवस्‍था द्वारा निषिद्ध मांस अपने मुंह में कभी नहीं डाला।’</verse>
				<verse number="15">प्रभु ने मुझसे कहा, ‘अच्‍छा, तेरा निवेदन मुझे स्‍वीकार है। तू मनुष्‍य की विष्‍ठा के कण्‍डे के स्‍थान पर गाय के गोबर के कण्‍डे पर अपनी रोटी सेंकना।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु ने मुझसे यह भी कहा, ‘ओ मानव! देख, मैं यरूशलेम में “रोटी के आधार” को तोड़ दूंगा। यरूशलेम के निवासी रोटी तौल-तौल कर और डरते हुए खाएंगे। वे पानी को मापकर पीएंगे, और पानी पीते समय भी वे चिंता में डूबे रहेंगे।</verse>
				<verse number="17">मैं वहां रोटी और जल का अभाव करूंगा। वे चिंतित होकर एक-दूसरे का मुंह ताकेंगे। यों धीरे-धीरे अपने अधर्म का दण्‍ड भोगते हुए वे नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">‘ओ मानव-सन्‍तान, अपने हाथ में एक तेज तलवार ले। नाई के उस्‍तरे के समान उसको काम में ला। उससे अपने सिर और दाढ़ी के बाल मूंड़। इसके पश्‍चात् तू तौलने का कांटा लेना, और उससे बालों को तौलकर उसके तीन भाग करना।</verse>
				<verse number="2">जब यरूशलेम की घेराबन्‍दी के दिन पूरे हो जाएंगे, तब बालों के एक भाग को नगर के भीतर आग में जला देना, और दूसरे भाग को नगर के चारों ओर तलवार से टुकड़े-टुकड़े कर देना। शेष तिहाई भाग को हवा में उड़ा देना और मैं तलवार खींच कर उसके पीछे चलाऊंगा ।</verse>
				<verse number="3">इनमें से कुछ बाल लेना, और उनको अपने अंगरखे के छोर में बांध देना।</verse>
				<verse number="4">इनमें से भी कुछ बाल अलग करना, और उनको आग में डालकर जला देना। यहां से आग की एक ज्‍वाला निकलेगी, और इस्राएल के सम्‍पूर्ण कुल में फैल जाएंगी।</verse>
				<verse number="5">‘मैं, स्‍वामी-प्रभु यों कहता हूँ: यही स्‍थिति यरूशलेम नगर की है। मैंने उसको राष्‍ट्रों के मध्‍य स्‍थित किया था। उसके चारों ओर अन्‍य देश बसे हुए थे।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु यरूशलेम नगरी ने दुष्‍कर्म करने के लिए मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों को बदल दिया, और मेरी संविधियों के अनुसार आचरण नहीं किया। यरूशलेम के निवासियों ने मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों का तिरस्‍कार किया। वे मेरी संविधियों के अनुरूप नहीं चले। इस प्रकार उन्‍होंने अपने आसपास के राष्‍ट्रों से अधिक दुष्‍कर्म किए। उन्‍होंने अपने चारों ओर के देशों की अपेक्षा अधिक अधर्म किया।</verse>
				<verse number="7">इसलिए मैं, स्‍वामी-प्रभु यों कहता हूँ: तुमने मेरे प्रति अपने चारों ओर के राष्‍ट्रों से अधिक बलवा किया, और मेरी संविधियों का पालन नहीं किया, तुमने मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों के अनुसार आचरण नहीं किया; किन्‍तु तुमने अपने आसपास के राष्‍ट्रों के न्‍याय-सिद्धान्‍त अपनाए, और उनको व्‍यवहार में लाए।</verse>
				<verse number="8">अत: सुनो, मैं, स्‍वामी-प्रभु क्‍या कहता हूँ: मैं, हां मैं, तुम्‍हारे विरुद्ध हूँ। मैं इन्‍हीं राष्‍ट्रों के सामने तुम्‍हारे मध्‍य में अपना न्‍याय-निर्णय सुनाऊंगा।</verse>
				<verse number="9">तुमने अत्‍यन्‍त घृणित कार्य किए हैं। इसलिए जो अनिष्‍ट मैंने अब तक नहीं किया, वह अब करूंगा, और वैसा अनिष्‍ट दुबारा कभी नहीं करूंगा:</verse>
				<verse number="10">सुनो, तुम्‍हारे मध्‍य रहनेवाले पिता अपने पुत्रों का मांस खाएंगे, और पुत्र अपने पिता का! मैं तुम्‍हें यही दण्‍ड दूंगा। और जो लोग बच जाएंगे, उनको मैं चारों दिशाओं में बिखेर दूंगा।</verse>
				<verse number="11">‘मैं, स्‍वामी-प्रभु अपनी सौगन्‍ध खाकर कहता हूँ: तूने मेरे पवित्र स्‍थान को अपनी घृणित मूर्तियों और घिनौने कामों से अपवित्र कर दिया है, इसलिए मैं तेरी बोटी-बोटी कर दूंगा। मैं तुझ पर दया-दृष्‍टि नहीं करूंगा, और न मेरी आंखों से बचकर कोई भाग सकेगा।</verse>
				<verse number="12">‘तेरी आबादी का एक-तिहाई भाग महामारी से मर जाएगा। वे तेरे सामने अकाल से मर जाएंगे। आबादी का दूसरा एक-तिहाई भाग नगर के चारों ओर शत्रु की तलवार से मारा जाएगा, और शेष तीसरे भाग को मैं सब दिशाओं में बिखेर दूंगा, और तलवार खींच कर उनका पीछा करूंगा।</verse>
				<verse number="13">‘इस प्रकार मेरा क्रोध शान्‍त होगा। जब तक मेरी क्रोधाग्‍नि उन पर पूरी तरह न भड़क उठेगी, तब तक वह शांत न होगी, और न मुझे चैन मिलेगा। और तब उनको मालूम होगा कि मैं-प्रभु ने ही ईष्‍र्या की अग्‍नि में धधक कर यह कहा है। उस समय ही उनके प्रति मेरा क्रोध ठण्‍डा होगा।</verse>
				<verse number="14">‘इसके अतिरिक्‍त, ओ यरूशलेम, मैं तुझको उजाड़ दूंगा, और तेरे पड़ोसी राष्‍ट्रों की दृष्‍टि में तुझे निन्‍दा और घृणा का पात्र बना दूंगा। तेरे पास से गुजरनेवाले तेरी निन्‍दा करेंगे।</verse>
				<verse number="15">जब मैं तुझको क्रोध, कोप और रोषपूर्ण चेतावनी के साथ दण्‍ड दूंगा, तब तू सब राष्‍ट्रों में घृणा, निन्‍दा, चेतावनी और अपमान का पात्र बन जाएगा। सुन, मैंने, तेरे प्रभु ने, यह कहा है।</verse>
				<verse number="16">मैं तुझे नष्‍ट करने के लिए, तुझ पर अकाल के घातक तीर चलाऊंगा, विनाश के बाण मारूंगा, तुझ पर भयंकर से भयंकर अकाल लाऊंगा और तेरी “रोटी का आधार” तोड़ दूंगा।</verse>
				<verse number="17">मैं तुझ पर जंगली पशु और अकाल भेजूंगा। वे तेरे बच्‍चों को खा जाएंगे। महामारी और हत्‍या की काली छाया तेरे दरवाजों से गुजरेगी। ओ यरूशलेम के निवासियो, सुनो, मैं − तुम्‍हारा प्रभु, तुम पर शत्रु की तलवार चलवाऊंगा। मैं-प्रभु ही यह कह रहा हूँ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव-सन्‍तान, अपना मुख इस्राएल प्रदेश के पहाड़ों की ओर कर, और उनके विरुद्ध यह नबूवत कर:</verse>
				<verse number="3">ओ इस्राएल के पहाड़ो! स्‍वामी-प्रभु का यह सन्‍देश सुनो: स्‍वामी-प्रभु पहाड़ों और पहाड़ियों, घाटियों और तराइयों के सम्‍बन्‍ध में यों कहता है: देखो, मैं, हाँ मैं, तुम पर शत्रु की तलवार चलवाऊंगा, और यों मैं तुम्‍हारी पहाड़ी शिखर के पूजागृह नष्‍ट कर दूंगा।</verse>
				<verse number="4">तुम्‍हारी वेदियां उजड़ जाएंगी। शत्रु तुम्‍हारी सूर्य की प्रतिमाएं तोड़ डालेंगे। मैं तुम्‍हारे मृत लोगों को तुम्‍हारी इन मूर्तियों के आगे फेंक दूंगा।</verse>
				<verse number="5">मैं इस्राएलियों के शव उनकी मूर्तियों के सम्‍मुख डालूंगा। ओ इस्राएलियो, मैं तुम्‍हारी वेदियों के चारों ओर तुम्‍हारे शव की हड्डियाँ बिखेरूंगा।</verse>
				<verse number="6">तुम्‍हारे जितने आबाद नगर हैं, वे सब उजड़ जाएंगे, तुम्‍हारे पहाड़ी शिखर के पूजागृह खण्‍डहर हो जाएंगे, और यों तुम्‍हारी वेदियां उजाड़ और ध्‍वस्‍त हो जाएंगी, तुम्‍हारी मूर्तियां तोड़ी जाएंगी, तुम्‍हारी सूर्य की प्रतिमाएं टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगी, और यों तुम्‍हारे हाथ की ये रचनाएं भूमि की सतह से मिट जाएंगी।</verse>
				<verse number="7">तुम्‍हारे मध्‍य में शवों के ढेर लगे होंगे। तब तुम्‍हें अनुभव होगा कि मैं प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="8">‘फिर भी ओ इस्राएलियो, मैं तुम में से कुछ लोगों को जीवित छोड़ दूंगा। कुछ लोग तलवार की मार से बच जाएंगे, और वे अन्‍य राष्‍ट्रों में तितर-बितर हो जाएंगे। अन्‍य देशों में बिखरे हुए ये ही लोग बचेंगे।</verse>
				<verse number="9">तुम्‍हारे ये बचे हुए लोग उन राष्‍ट्रों में मुझे स्‍मरण करेंगे, जहाँ वे बन्‍दी बनकर निष्‍कासित हुए थे। वे याद करेंगे कि मैंने उनको दण्‍ड दिया था, क्‍योंकि उन दिनों में उनके हृदय की निष्‍ठा मेरे प्रति नहीं रही थी। और उन्‍होंने मेरी ओर से आंखें हटा ली थीं, और उन्‍होंने अन्‍य देवताओं की मूर्तियों पर कामनापूर्ण दृष्‍टि की थी। वे यह अनुभव कर अपने घृणित कार्यों के लिए स्‍वयं अपनी दृष्‍टि में घृणित ठहरेंगे, और कहेंगे कि उन्‍होंने कितने दुष्‍कर्म किये हैं।</verse>
				<verse number="10">तब उन्‍हें ज्ञात होगा कि मैं प्रभु हूं और जो मैंने यह कहा कि मैं उनका अनिष्‍ट करूंगा, वह व्‍यर्थ नहीं कहा था।’</verse>
				<verse number="11">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है ‘व्‍यंग्‍य से हाथ पर हाथ मारकर और घृणा से भूमि पर पैर पटककर कहो, “थू! थू! इस्राएल के कुल ने कितने घृणित दुष्‍कर्म किए।” निस्‍सन्‍देह वे तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे। वे अकाल और महामारी से मर जाएंगे।</verse>
				<verse number="12">जो इस्राएल प्रदेश से दूर होगा, वह महामारी से मरेगा, और जो प्रदेश में होगा, वह शत्रु की तलवार से मरेगा। जो महामारी और तलवार की मार से बच जाएगा, वह अकाल से मर जाएगा। इस प्रकार मैं इस्राएलियों के प्रति अपनी क्रोधाग्‍नि भड़काऊंगा</verse>
				<verse number="13">ओ इस्राएलियो, जब तुम पहाड़ियों, पहाड़ों के शिखरों, हरे वृक्ष के नीचे, घने बांज वृक्ष की छाया तले स्‍थापित वेदियों की मूर्तियों के सम्‍मुख अपने जाति-बन्‍धुओं के शव पड़े हुए देखोगे, जहां वे मूर्तियों के सम्‍मुख धूप-द्रव्‍य जलाते थे, तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="14">मैं उन पर अपना विनाशकारी हाथ उठाऊंगा, और उनकी समस्‍त बस्‍तियों को − दक्षिण के निर्जन प्रदेश से उत्तर में रिबलाह नगर तक − सम्‍पूर्ण देश को उजाड़ और निर्जन बना दूंगा। तब उन्‍हें मालूम होगा कि मैं प्रभु हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला:</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव-संतान, सुन। इस्राएल देश के सम्‍बन्‍ध में स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: अन्‍त! हां अन्‍त! देश के चारों कोनों पर अन्‍त बढ़ा आ रहा है।</verse>
				<verse number="3">ओ इस्राएल, सुन। तेरा अन्‍त आ गया। मैं अपनी क्रोधाग्‍नि तुझ पर बरसाऊंगा। मैं तेरे आचरण के अनुसार तेरा न्‍याय करूंगा, और तूने जो घृणित कार्य किए हैं, उनके लिए तुझे दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="4">मैं तुझ पर दया की दृष्‍टि नहीं करूंगा और न तू मेरी आंखों से बच कर भागने पाएगा। ओ इस्राएल, जब तक तेरे मध्‍य में घृणित पाप-कर्म होते रहेंगे, मैं तेरे आचरण के अनुरूप तुझे दण्‍ड दूंगा। तब तुझे मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="5">स्‍वामी-प्रभु कहता है: ‘विपत्ति के बाद विपत्ति! देख, तुझ पर विपत्ति आ रही है।</verse>
				<verse number="6">तेरा अन्‍त आ गया। निस्‍सन्‍देह तेरा अन्‍त आ गया। वह तेरा सर्वनाश करने के लिए नींद से जाग पड़ा है। देख, वह आ रहा है।</verse>
				<verse number="7">‘ओ इस्राएल देश के निवासियो! तुम्‍हारे विनाश का समय आ गया। तुम्‍हारे लिए विनाश-चक्र घूम चुका है। विनाश-दिवस समीप आ पहुंचा। वह पहाड़ों पर आनन्‍द-उल्‍लास के स्‍वर का नहीं, भगदड़ का दिन होगा।</verse>
				<verse number="8">‘अब, मैं तुझ पर अपना क्रोध उण्‍डेलूंगा, तेरे प्रति अपनी क्रोधाग्‍नि भड़काऊंगा। तेरे आचरण के अनुरूप तेरा न्‍याय करूंगा और तेरे घृणित कार्यों के लिए तुझे दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="9">मैं तुझ पर दयादृष्‍टि नहीं करूंगा, और न तू मेरी आंखों से बचकर भाग सकेगा। ओ इस्राएल, जब तक तेरे मध्‍य में घृणित पापकर्म होते रहेंगे, मैं तेरे आचरण के अनुरूप तुझे दण्‍ड दूंगा। तब तुझे मालूम होगा कि वध करने वाला प्रभु मैं ही हूं।</verse>
				<verse number="10">‘देखो, विनाश के दिन को देखो, वह आ रहा है! ओ इस्राएल, तेरे विनाश का दिन आ गया। तुझ में अन्‍याय दिन दूना रात चौगुना बढ़ गया था। तेरा अहंकार आकाश को छूने लगा था।</verse>
				<verse number="11">हिंसा बढ़कर दुष्‍कर्म की लाठी बन गई थी। ओ इस्राएलियो, तुममें से एक भी जन जीवित नहीं रहेगा। न तुम्‍हारे वैभव की प्रचुरता रहेगी और न तुम्‍हारी धन-सम्‍पत्ति। तुम्‍हारे विनाश पर आंसू बहानेवाला भी कोई नहीं होगा।</verse>
				<verse number="12">देखो, समय आ गया! दिन और निकट आ गया! न खरीदनेवाला सस्‍ते दाम के कारण आनन्‍द मनाए और न बेचने वाला शोक करे; क्‍योंकि विनाश सबका होगा, प्रभु का क्रोध सब पर भड़केगा।</verse>
				<verse number="13">जब तक वे दोनों जीवित रहेंगे, बेचनेवाला अपनी बेची हुई वस्‍तु के पास नहीं लौट सकेगा। क्‍योंकि प्रभु का क्रोध सब पर भड़केगा, वह उनका विनाश किए बिना नहीं लौटेगा। आज का मनुष्‍य अपने पाप में जीवित रहता है। अत: वह स्‍वयं को सम्‍भाल न पाएगा।</verse>
				<verse number="14">‘उन्‍होंने तुरही फूंकी, और सब तैयार हो गए। परन्‍तु युद्ध में कोई भी नहीं जाता; क्‍योंकि समस्‍त देशवासियों पर मेरा क्रोध भड़का हुआ है।</verse>
				<verse number="15">नगर के बाहर शत्रु की तलवार लटक रही है, और नगर के भीतर महामारी तथा अकाल की छाया है। जो नगर के बाहर मैदान में है, वह शत्रु की तलवार से मौत के घाट उतर जाता है; और जो नगर के भीतर है, उसको महामारी और अकाल खा जाते हैं।</verse>
				<verse number="16">जो मनुष्‍य तलवार, महामारी और अकाल से बच जाता है, वह पहाड़ पर भाग जाता है। ये बचे हुए लोग ऐसे हैं मानो घाटियों में रहनेवाले कबूतर। हर एक बचा हुआ आदमी अपने-अपने अधर्म के लिए शोक मना रहा है।</verse>
				<verse number="17">उनके हाथों में बल नहीं रहा। डर से उनके पैर कांप रहे हैं;</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए कमर में टाट के वस्‍त्र पहिन लिये हैं। आतंक ने उनको ढक लिया है। उनके चेहरे से ग्‍लानि टपक रही है। उन्‍होंने पश्‍चात्ताप के कारण अपने सिरों को मूंड़ लिया है।</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने सड़कों पर अपनी चांदी की मूर्तियां फेंक दी हैं। उनकी सोने की मूर्तियां अशुद्ध वस्‍तुएं हो गई हैं। ये सोना-चांदी की मूर्तियाँ उनके प्रभु के कोप-दिवस पर उनको संकट से नहीं बचा सकीं। वे उनकी भूख को तृप्‍त नहीं कर सकीं और न उनका पेट भर सकीं। वास्‍तव में ये मूर्तियां ही तो उनके अधर्म का कारण हैं।</verse>
				<verse number="20">झूठी शान-शौकत के लिए वे इसी सोना-चांदी से आभूषण बनाते थे। सोना-चांदी से ही उन्‍होंने घृणित मूर्तियां और अन्‍य घृणित वस्‍तुएं बनाई थीं। इसलिए मैं इस सोना-चांदी को अशुद्ध वस्‍तु बना दूंगा, और वे इसको अपने पास से दूर कर देंगे।</verse>
				<verse number="21">मैं यह सोना-चांदी विदेशियों के हाथ में लूट के रूप में दे दूंगा। सम्‍पूर्ण पृथ्‍वी के दुर्जन इसको लूट लेंगे और सोना-चांदी की मूर्तियों को अपवित्र कर देंगे।</verse>
				<verse number="22">इतना ही नहीं, मैं उनसे अपना मुंह मोड़ लूंगा, ताकि विधर्मी मेरे मन्‍दिर-रूपी कोषागार को भी अपवित्र कर दें। लुटेरे-डाकू मेरे कोषागार में प्रवेश करेंगे, और उसको अपवित्र कर देंगे।</verse>
				<verse number="23">वे उसको खाली कर देंगे । ‘सारा देश और यरूशलेम नगर रक्‍तपात और हिंसात्‍मक कार्यों से भर गया है।</verse>
				<verse number="24">इसलिए मैं राष्‍ट्रों में सबसे दुष्‍ट राष्‍ट्र को भड़काऊंगा कि वह इस्राएल पर आक्रमण करे। वह आएगा, और इस्राएलियों के घरों पर अधिकार कर लेगा। यों मैं उनके वैभव के अहंकार को धूल में मिला दूंगा, और उनके पवित्र स्‍थान अपवित्र हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="25">दु:ख-पीड़ा पड़ने पर वे शान्‍ति की तलाश करेंगे, किन्‍तु उनको शान्‍ति नहीं मिलेगी।</verse>
				<verse number="26">उन पर एक के बाद एक विपत्ति आएगी; युद्ध की अफवाहें चारों ओर फैलेंगी। वे नबियों के पास मेरा दर्शन पाने के लिए जाएंगे। परन्‍तु स्‍वयं पुरोहित मेरी धर्म-व्‍यवस्‍था से वंचित हो जाएगा, और न धर्मवृद्ध के पास परामर्श देने का सामर्थ्य रहेगा।</verse>
				<verse number="27">देखो, इस्राएल देश का राजा शोक मना रहा है। उच्‍चाधिकारी निराशा के गर्त्त में डूबे हैं। देशवासियों के हाथ-पैर आतंक के कारण सुन्न पड़ गए हैं। ‘ओ मानव-पुत्र, मैं उनके आचरण के अनुरूप उनके साथ व्‍यवहार करूंगा। जैसे उनके न्‍याय-सिद्धान्‍त हैं, वैसे ही मैं उनका न्‍याय करूंगा। तब उनको ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">निष्‍कासन के छठे वर्ष के छठे महीने की पांचवीं तारीख की यह घटना है। मैं अपने घर में बैठा था। यहूदा प्रदेश के धर्मवृद्ध मेरे सामने बैठे थे। उसी समय स्‍वामी-प्रभु की सामर्थ्य मुझ पर प्रकट हुई,</verse>
				<verse number="2">और मैंने यह दर्शन देखा: मुझे मनुष्‍य की आकृति-सा कुछ दिखाई दिया। आकृति का जो भाग कमर के सदृश था, उसके नीचे अग्‍नि थी, और कमर के ऊपर का भाग चमक रहा था मानो पीतल को चमकाया गया हो।</verse>
				<verse number="3">तब उस आकृति ने हाथ के समान कुछ बढ़ाया, और मेरे सिर के बालों का गुच्‍छा पकड़ लिया, और आत्‍मा ने मुझे आकाश और भूमि के मध्‍य उठा लिया। वह मुझे परमेश्‍वर के दर्शन में यरूशलेम ले गया। मैं ने परमेश्‍वर के दर्शन में यह देखा कि मैं यरूशलेम के मन्‍दिर के भीतरी आंगन के प्रवेश-द्वार पर खड़ा हूं जो उत्तर दिशा में है, और जहां ‘ईष्‍र्या की मूर्ति’ का सिंहासन है, और जिसको देखकर ईष्‍र्या जाग्रत होती है।</verse>
				<verse number="4">और देखो, वहां इस्राएल के परमेश्‍वर का तेज था। वह उस दर्शन के अनुरूप था, जैसा मैंने मैदान में देखा था।</verse>
				<verse number="5">उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, अपनी आंखें ऊपर उठा, और उत्तर दिशा में देख।’ अत: मैंने उत्तर दिशा में दृष्‍टि की, और यह देखा: वेदी के द्वार के उत्तर में, प्रवेश-द्वार पर ईष्‍र्या की मूर्ति प्रतिष्‍ठित है।</verse>
				<verse number="6">उसने मुझसे फिर कहा, ‘ओ मानव, क्‍या तू देख रहा है कि वे क्‍या कर रहे हैं? इस्राएल का यह कुल मन्‍दिर में कितने घृणित कार्य कर रहा है! वह मुझे इस पवित्र स्‍थान से भगा देना चाहता है। परन्‍तु तू इन से भी अधिक घृणित कार्य देखेगा।’</verse>
				<verse number="7">अत: वह मुझे आंगन के दरवाजे पर ले गया। मैंने आंखें ऊपर उठायीं तो दीवार में एक छेद देखा।</verse>
				<verse number="8">उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, दीवार को फोड़।’ अत: मैंने दीवार फोड़ दी। तब मुझे एक द्वार दिखाई दिया।</verse>
				<verse number="9">उसने मुझसे कहा, ‘भीतर जाकर देख कि इस्राएली यहां कितने घृणित कार्य कर रहे हैं।’</verse>
				<verse number="10">अत: मैं भीतर गया, और मैंने दीवार पर एक कोने से दूसरे कोने तक अनेक चित्र देखे: सब प्रकार के कीड़ों-मकौड़ों के चित्र, घृणित पशुओं के चित्र, और इस्राएलियों के द्वारा पूजे जानेवाले देवी-देवताओं के चित्र!</verse>
				<verse number="11">मैंने यह भी देखा: इस्राएल-कुल के सत्तर धर्मवृद्ध उन चित्रों के सामने खड़े हैं। उनके मध्‍य में याजन्‍याह बेन-शापान भी खड़ा है। हर एक धर्मवृद्ध अपने हाथ में एक धूपदान लिये हुए है, और लोबान का धूंआ ऊपर उठ रहा है।</verse>
				<verse number="12">तब उसने मुझसे कहा, ‘मानव, तू देख रहा है कि इस्राएल-कुल के धर्मवृद्ध अंधकार में अपने पूजागृहों में क्‍या कर रहे हैं? ये कहते हैं, कि प्रभु हमें नहीं देखता है। वह तो हमारे देश को छोड़कर चला गया है।’</verse>
				<verse number="13">उसने मुझसे यह भी कहा, ‘ओ मानव, तू इनसे भी अधिक घृणित कार्य देखेगा, जो वे करते हैं।’</verse>
				<verse number="14">इसके पश्‍चात् वह मुझे प्रभु-भवन के उत्तरी फाटक के प्रवेश-द्वार पर ले गया। वहां मैंने देखा कि स्‍त्रियाँ भूमि पर बैठकर तम्‍मूज देवता के लिए विलाप कर रही हैं।</verse>
				<verse number="15">उसने मुझसे कहा, ‘मानव, तू यह देख रहा है न? अभी तू इससे भी अधिक घृणित कार्य देखेगा।’</verse>
				<verse number="16">इसके बाद वह मुझे प्रभु-भवन के भीतरी आंगन में ले गया। वहां मैंने लगभग पच्‍चीस आदमी देखे, जो प्रभु-भवन के प्रवेश-द्वार के सामने, ड्‍योढ़ी और वेदी के बीच में खड़े थे। उनकी पीठ प्रभु के मन्‍दिर की ओर थी, और मुख पूर्व की ओर। वे पूर्व दिशा में सूर्य की पूजा कर रहे थे।</verse>
				<verse number="17">उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, तू यह देख रहा है न? मैं तुझसे पूछता हूँ, क्‍या यहूदा कुल के लिए यह हल्‍की बात है, कि यहां वे ये घृणित कार्य कर रहे हैं? उन्‍होंने सारे देश को हिंसात्‍मक कार्यों से भर दिया है तथा वे अपने इन्‍हीं घृणित कार्यों से मुझे क्रोध दिलाते हैं। वे मानो मुंह बना कर मुझे चिढ़ाते हैं।</verse>
				<verse number="18">अत: मैं उनसे क्रोधपूर्ण व्‍यवहार करूंगा। मैं उन पर दयादृष्‍टि नहीं करूंगा। मेरी आंखों से छिप कर वे भाग नहीं सकेंगे। वे ऊंचे स्‍वर से मुझे पुकारेंगे तो भी मैं उनकी दुहाई नहीं सुनूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">तब मैंने सुना, उसने ऊंची आवाज में कहा, ‘ओ नगर को दण्‍ड देनेवाले जल्‍लादो! अपने-अपने हाथ में घातक हथियार लो, और मेरे पास आओ।’</verse>
				<verse number="2">उसी क्षण उत्तर दिशा के उपरले दरवाजे की ओर से छ: जल्‍लाद निकले। वध करने के लिए हर एक के हाथ में एक घातक हथियार था। उसके साथ एक लिपिक भी था। वह सूती वस्‍त्र पहिने था, और उसकी कमर में कलम-दवात लटक रही थी। जल्‍लाद भीतर गए, और पीतल की वेदी के बाजू में खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="3">अब इस्राएल के परमेश्‍वर का तेज, जो करूबों पर स्‍थित था, मन्‍दिर की ड्‍योढ़ी की ओर उठ गया। उसने लिपिक को जिसकी कमर में कलम-दवात लटक रही थी, पुकारा।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने उससे कहा, ‘यरूशलेम नगर में जाओ, और उन-सब मनुष्‍यों के माथे पर चिह्‍न लगाओ, जो नगर में किए जा रहे घृणित कार्यों के लिए दु:ख मनाते और शोक करते हैं।’</verse>
				<verse number="5">मैंने सुना, प्रभु ने जल्‍लादों से यह कहा, ‘और तुम इसके पीछे-पीछे नगर में जाओ, और घृणित कार्य करनेवालों का वध करो। तुम उन पर दयादृष्‍टि मत करना। एक भी व्यक्‍ति तुम्‍हारी आंखों से बचकर भागने न पाए:</verse>
				<verse number="6">जवान, बूढ़े, कन्‍याएं, बच्‍चे, औरतें, उन सब का वध करो; किन्‍तु उन लोगों पर हाथ न उठाना जिनके माथे पर लिपिक ने चिह्‍न अंकित किया है। वध का काम मेरे पवित्र स्‍थान से आरम्‍भ करो।’ अत: जल्‍लादों ने वध का काम आरम्‍भ किया, और उन धर्मवृद्धों का वध कर दिया जो प्रभु के भवन के सामने थे।</verse>
				<verse number="7">फिर उसने जल्‍लादों को आदेश दिया, ‘मेरे भवन को लाशों से अशुद्ध कर दो। आंगनों को शवों से भर दो। अब जाओ, मन्‍दिर के बाहर जाओ।’ जल्‍लाद मन्‍दिर से बाहर निकले, और उन्‍होंने यरूशलेम नगर में घृणित कार्य करनेवालों का वध कर दिया।</verse>
				<verse number="8">जब वे नगर में सबका वध कर रहे थे, और मैं ही अकेला बच गया था, तब मैं मुंह के बल गिरा, और प्रभु को पुकारने लगा, ‘ओ स्‍वामी-प्रभु! क्‍या तू यरूशलेम पर अपनी क्रोधाग्‍नि इतनी उण्‍डेलेगा कि इस्राएल के बचे हुए वंशज भी नष्‍ट हो जाएं?’</verse>
				<verse number="9">तब उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, यहूदा और इस्राएल प्रदेशों की जनता ने महादुष्‍कर्म किया है। उनका सारा देश रक्‍तपात से भर गया है। यरूशलेम नगर में अन्‍याय ही अन्‍याय दिखाई देता है। वे कहते हैं, “प्रभु हमारे देश को छोड़ कर चला गया है, वह हमें नहीं देखता है।”</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु मैं उनके कामों का प्रतिफल उनके माथे पर ही लौटाऊंगा। मैं उन पर दयादृष्‍टि नहीं करूंगा। एक भी व्यक्‍ति मेरी आंखों से बच कर भाग नहीं सकेगा।’</verse>
				<verse number="11">उसी समय मैंने देखा कि लिपिक, जिसकी कमर में कलम-दवात लटक रही थी, यह समाचार लाया, ‘प्रभु, जैसा तूने मुझे आदेश दिया था, वैसा ही मैंने कर दिया।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">मैंने आंखें ऊपर कीं और यह देखा: करूबों के सिर के ऊपर आकाशमण्‍डल है, और इस आकाशमण्‍डल में सिंहासन-सा कुछ है, जो नीलमणि के समान चमक रहा है।</verse>
				<verse number="2">फिर उसने लिपिक से कहा, जो सूती वस्‍त्र पहिने हुए था, ‘देख, करूबों के नीचे पहिए घूम रहे हैं। तू उनके बीच जा, और करूबों के मध्‍य से दोनों मुिट्ठयों में जलते हुए अंगारे उठा ला, और उनको यरूशलेम नगर के ऊपर बिखेर दे।’ वह मेरी आंखों के सामने भीतर गया।</verse>
				<verse number="3">जब वह गया तब मैंने देखा कि करूब प्रभु के भवन के दक्षिण में खड़े हैं, और एक बादल भीतरी आंगन में समा गया है।</verse>
				<verse number="4">उसी क्षण प्रभु का तेज करूबों के पास से भवन की ड्‍योढ़ी में चला गया, और सम्‍पूर्ण भवन बादल से ढक गया। आंगन प्रभु के तेज के प्रकाश से भर गया।</verse>
				<verse number="5">बाहरी आंगन तक करूबों के पंखों की फड़फड़ाहट सुनाई देने लगी। जैसी आवाज सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के बोलने पर होती है, वैसी ही करूबों के पंखों की फड़ाफड़ाहट थी।</verse>
				<verse number="6">उसने सूती वस्‍त्र पहिने हुए लिपिक को आदेश दिया, ‘करूबों के मध्‍य से, घूमते हुए पहियों के बीच से अंगारे उठा।’ लिपिक तुरन्‍त भीतर चला गया, और एक पहिए के पास खड़ा हो गया।</verse>
				<verse number="7">तब करूबों में से एक ने उस आग की ओर अपना हाथ बढ़ाया, जो करूबों के मध्‍य में थी। उसने कुछ अंगारे उठाए और सूती वस्‍त्र पहिने हुए लिपिक के हाथ पर रख दिए। लिपिक अंगारे लेकर बाहर चला गया।</verse>
				<verse number="8">करूबों के पंखों के नीचे मनुष्‍य के हाथ जैसा कुछ दिखाई दे रहा था।</verse>
				<verse number="9">तब मैंने देखा कि करूबों के समीप चार पहिये हैं: प्रत्‍येक करूब के समीप एक पहिया है। पहियों का रूप-रंग फीरोजा के समान चमकीला है।</verse>
				<verse number="10">सब पहियों की आकृति समान थी मानो एक पहिये के भीतर दुसरा पहिया हो।</verse>
				<verse number="11">जब वे चलते थे तब चारों दिशाओं में वे बिना मुड़े ही चल सकते थे। किन्‍तु सामने का पहिया जिस दिशा में चलता था, शेष पहिए उसके पीछे-पीछे जाते थे, और चलते समय वे मुड़ते नहीं थे।</verse>
				<verse number="12">मैंने देखा कि करूबों की सम्‍पूर्ण देह में पीठ, हाथ और पंखों में तथा उनके समीप के पहियों में भी सब ओर आंखें ही आंखें हैं। मैंने उनका नाम सुना: घूमनेवाले पहिए।</verse>
				<verse number="13"></verse>
				<verse number="14">प्रत्‍येक प्राणी के चार मुंह थे: पहला मुंह करूब का, दूसरा मुंह मनुष्‍य का, तीसरा मुंह सिंह का और चौथा मुंह गरुड़ का था।</verse>
				<verse number="15">करूब भूमि से ऊपर उठ गए। ये वे ही जीवधारी थे जिनको मैंने कबार नदी के तट पर देखा था।</verse>
				<verse number="16">जब करूब जाते थे, तब उनके बाजू में, साथ-साथ ये पहिये भी जाते थे। जब करूब भूमि से ऊपर उड़ने के लिए पंख फैलाते थे, तब भी पहिये उनके पास से दूर नहीं होते थे।</verse>
				<verse number="17">जब वे खड़े होते थे तब पहिये भी खड़े हो जाते थे। जब वे ऊपर उठते थे तब ये भी उन के साथ ऊपर उठ जाते थे; क्‍योंकि इन जीवधारियों की आत्‍मा उनमें भी थी।</verse>
				<verse number="18">इसके पश्‍चात् मैंने यह देखा: प्रभु का तेज भवन की ड्‍योढ़ी में से बाहर निकला, और करूबों के ऊपर स्‍थित हो गया।</verse>
				<verse number="19">तब करूबों ने अपने पंख फैलाए, और मैंने देखा कि वे भूमि से ऊपर उठे और चले गए। जब वे गए तब उनके साथ-साथ पहिये भी गए। वे प्रभु-भवन के पूर्वी फाटक पर रुक गए। इस्राएल के परमेश्‍वर का तेज उन पर छाया हुआ था।</verse>
				<verse number="20">ये वे ही प्राणी थे जिनको मैंने कबार नदी के तट पर देखा था, और जिन पर इस्राएल का परमेश्‍वर आसीन था। मैं जानता हूँ कि वे करूब थे।</verse>
				<verse number="21">हर एक प्राणी के चार मुंह और चार पंख थे। उनके पंखों के नीचे मनुष्‍यों के से हाथ थे।</verse>
				<verse number="22">उनके मुखों की आकृति वैसी ही थी, जो मैंने कबार नदी के तट पर देखी थी। उनके मुख ही नहीं, वरन् देह भी वैसी ही थी। वे सीधे सामने की ओर चलते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">आत्‍मा ने मुझे उठाया, और वह मुझे प्रभु के भवन के पूर्वी फाटक पर ले गया, जिसका मुंह पूर्व दिशा में है। वहां मैंने देखा कि फाटक के प्रवेश-द्वार पर पच्‍चीस पुरुष खड़े हैं, और उनमें याजन्‍याह बेन-अज्‍जूर और पलत्‍याह बेन-बनायाह भी हैं, जो लोगों के उच्‍चाधिकारी हैं।</verse>
				<verse number="2">उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, ये वे लोग हैं, जो नगर में अधर्म करने के लिए नए-नए उपाय सोचते हैं, ये जनता को गलत परामर्श देते हैं।</verse>
				<verse number="3">ये कहते हैं, “हम सुरक्षित हैं! घर बनाने का अभी समय नहीं आया है। यह नगर मानो हांडी है, और हम उसके भीतर का मांस! पूरी तरह सुरक्षित!”</verse>
				<verse number="4">इसलिए, ओ मानव, नबूवत कर; इनके विरुद्ध नबूवत कर!’</verse>
				<verse number="5">तब प्रभु का आत्‍मा मुझ पर उतरा, और उसने मुझ से कहा, ‘तू इस प्रकार बोल: प्रभु यों कहता है, ओ इस्राएल-कुल के लोगो, तुम यही सोचते हो न! जो विचार तुम्‍हारे मन-मस्‍तिष्‍क में उठते हैं, उनको मैं जानता हूं।</verse>
				<verse number="6">तुमने इस नगर में अनेक लोगों का वध किया है। इसकी सड़कों को लाशों से पाट दिया है।</verse>
				<verse number="7">इसलिए स्‍वामी-प्रभु कहता है: जिन लोगों का वध तुमने नगर में किया है, उन्‍हीं का मांस तुम्‍हारी इस नगर-रूपी हांडी का “मांस” बन जाएगा। तुम इस नगर से बाहर निकाल दिए जाओगे।</verse>
				<verse number="8">स्‍वामी-प्रभु कहता है: तुम तलवार से डरते हो, और मैं तुम को तलवार से मौत के घाट उतारूंगा।</verse>
				<verse number="9">मैं तुमको नगर से निकालकर बाहर लाऊंगा, और तुमको विदेशियों के हाथ में सौंप दूंगा। यही मेरा न्‍याय-निर्णय होगा; मैं तुमको दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="10">मैं तुमको इस्राएल देश की सीमा पर दण्‍ड दूंगा, और तुम शत्रु की तलवार से धराशायी होगे। तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="11">तुम अपने को सुरक्षित समझते हो: तुम इस नगर को हांडी और स्‍वयं को उसके भीतर का मांस मानते हो। पर नहीं, मैं तुम्‍हें सुरक्षित रहने नहीं दूँगा। मैं तुमको इस्राएल देश की सीमा पर दण्‍ड दूंगा,</verse>
				<verse number="12">और तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं। तुमने मेरी संविधियों के अनुसार आचरण नहीं किया, और न ही मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन किया। किन्‍तु तुम अपने चारों ओर के राष्‍ट्रों के न्‍याय-सिद्धान्‍तों पर चलते रहे।’</verse>
				<verse number="13">जब मैं यह नबूवत कर रहा था, तब अचानक पलत्‍याह बेन-बनायाह मर गया। मैं भय से अपने मुंह के बल भूमि पर गिरा, और ऊंची आवाज में प्रभु की दुहाई दी। मैंने कहा, ‘स्‍वामी-प्रभु! क्‍या तू इस्राएली कौम के बचे हुए लोगों का भी अंत कर देगा?’</verse>
				<verse number="14">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला: प्रभु ने कहा,</verse>
				<verse number="15">‘ओ मानव, यरूशलेम के निवासियों ने, तेरे भाई-बन्‍धुओं, तेरे साथ निर्वासित जाति-भाई-बहिनों से, वस्‍तुत: समस्‍त इस्राएली कुल से यह कहा है: “तुम प्रभु से बहुत दूर चले गए हो। अत: हमें यह देश दिया गया है कि हम इस पर अधिकार करें।”</verse>
				<verse number="16">इसलिए तू उनसे कह, “स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: यद्यपि मैने तुमको तुम्‍हारे देश से निकालकर अन्‍य राष्‍ट्रों में बसाया है, तुम्‍हें अन्‍य देशों में बिखेर दिया है, तथापि तुम अन्‍य जातियों में रहते हुए भी वहां कुछ समय के लिए मेरी आराधना कर सकते हो ।”</verse>
				<verse number="17">इतना ही नहीं, तू कहना, “स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मैं तुम्‍हें उन कौमों के मध्‍य से एकत्र करूंगा। जिन देशों में मैंने तुम्‍हें बिखेर दिया है, वहां से मैं तुम्‍हें निकालूंगा, और तुम्‍हें इस्राएल देश फिर दूंगा।”</verse>
				<verse number="18">‘जब वे अपने देश में आएंगे, तब वहां से समस्‍त घृणित मूर्तियों को हटा देंगे और अपने सब घृणित कार्यों को छोड़ देंगे।</verse>
				<verse number="19">मैं उनको एक हृदय और एक मन दूंगा, और उनके भीतर नयी आत्‍मा प्रतिष्‍ठित करूंगा। मैं उनका पत्‍थर का हृदय हटा दूंगा और उसके बदले में उनको सजीव हृदय दूंगा,</verse>
				<verse number="20">ताकि वे मेरी संविधियों के अनुसार आचरण करें, मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करें और मेरी आज्ञाओं को मानें। तब वे मेरे निज लोग होंगे, और मैं उनका परमेश्‍वर हूंगा।</verse>
				<verse number="21">लेकिन जिन लोगों का हृदय अपनी घृणित मूर्तियों पर लगा रहेगा, जो लोग अपने घृणित कार्य करते रहेंगे, उनके दुष्‍कर्मों का प्रतिफल मैं उनके सिर पर डालूंगा। स्‍वामी-प्रभु यह कहता है।’</verse>
				<verse number="22">करूबों ने अपने पंख फैलाए। पहिये भी उनके साथ-साथ चले। करूबों के ऊपर इस्राएल के परमेश्‍वर का तेज था।</verse>
				<verse number="23">देखते-देखते प्रभु का तेज नगर के मध्‍य से निकल कर आकाश में उठ गया। मैंने देखा कि प्रभु का तेज उस पहाड़ पर ठहर गया जो नगर की पूर्व दिशा में है।</verse>
				<verse number="24">फिर मैंने परमेश्‍वर के आत्‍मा के द्वारा यह दर्शन देखा: आत्‍मा ने मुझे उठाया और कसदी देश में निष्‍कासित मेरे जाति-बन्‍धुओं में मुझे पहुंचा दिया। इसके पश्‍चात् दर्शन लुप्‍त हो गया।</verse>
				<verse number="25">तब मैंने प्रभु की ये सब बातें निष्‍कासित जाति-बन्‍धुओं को सुना दीं, जो उसने मुझे दर्शन में दिखायी थीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">प्रभु का यह वचन मुझे मिला। उसने कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, तू विद्रोही कौम, इस्राएली कुल के मध्‍य रहता है। उनके पास आंखें तो हैं, पर उन्‍हें दिखाई नहीं देता। उनके पास कान हैं, पर वे सुनते नहीं। इस्राएली कुल विद्रोही है।</verse>
				<verse number="3">इसलिए ओ मानव, तू निष्‍कासन का सामान तैयार कर, और दिन के समय उनकी आंखों के सामने नगर से निष्‍कासित हो। तू निष्‍कासित व्यक्‍ति के समान उनकी आंखों के सामने अपने निवास-स्‍थान से दूसरे स्‍थान को चले जाना। यद्यपि इस्राएली लोग विद्रोही हैं, परन्‍तु हो सकता है, वे तुझ पर ध्‍यान दें।</verse>
				<verse number="4">इस प्रकार, तू दिन के समय उनकी आंखों के सामने अपना सामान बांध लेना, मानो यह निष्‍कासन का सामान है। और जैसे लोग सामान लादकर निष्‍कासन में जाते हैं, वैसे ही तू संध्‍या समय उनकी आंखों के सामने अपने निवास-स्‍थान से निकल कर जाना।</verse>
				<verse number="5">उनके सामने ही अपने मकान की दीवार फोड़ना और उससे निकल जाना।</verse>
				<verse number="6">उनके सामने ही अपना सामान कंधे पर उठाना और अंधकार में चले जाना। निष्‍कासित होनेवाले बंदी के समान तू अपनी आंखों पर पट्टी बांध लेना ताकि निष्‍कासित होते समय तू अपने देश को न देख सके; क्‍योंकि मैंने तुझको इस्राएली कुल के लिए एक चिह्‍न ठहराया है।’</verse>
				<verse number="7">मैंने वैसा ही किया जैसा मुझे आदेश मिला था। मैंने अपने देश से निष्‍कासित होनेवाले बन्‍दी के समान अपना सामान दिन में तैयार किया, और सन्‍ध्‍या समय अपने हाथों से मकान की दीवार को फोड़ा। जब अंधेरा हुआ तब मैंने इस्राएलियों की आंखों के सामने अपना माल-असबाब अपने कंधे पर रखा, और चला गया।</verse>
				<verse number="8">सबेरे प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="9">‘ओ मानव, तूने देखा न कि इस्राएली कुल ने, उस विद्रोही कुल ने तुझ से यह भी नहीं पूछा कि तू क्‍या कर रहा है?</verse>
				<verse number="10">जा, उनसे यह कह, “स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: यरूशलेम नगर के शासक और नगर में रहनेवाले सब इस्राएली लोगों के विषय में प्रभु का यह गंभीर वचन है” ।</verse>
				<verse number="11">ओ मानव-पुत्र, तू उनसे यह कहना: मैं−यहेजकेल तुम्‍हारे लिए एक चिह्‍न हूं। जैसा मैंने किया है वैसा तुम्‍हारे साथ किया जाएगा। तुम अपने नगर और देश से निष्‍कासित होगे, और बन्‍दी बनकर विदेश जाओगे।</verse>
				<verse number="12">तुम्‍हारा शासक अंधेरे में अपने कंधे पर अपना सामान उठाएगा और चला जाएगा। तुम दीवार को फोड़ोगे और वह उससे निकल जाएगा। उसकी आंखों पर पट्टी बांधी जाएगी, ताकि वह अपने देश को न देख सके।</verse>
				<verse number="13">मैं उस पर अपना जाल फेंकूंगा, और वह मेरे फंदे में फंस जाएगा। मैं उसको कसदी देश की राजधानी बेबीलोन में लाऊंगा, लेकिन वह उसको न देख सकेगा (क्‍योंकि वह अंधा कर दिया जाएगा) और वहीं मर जाएगा।</verse>
				<verse number="14">मैं उसको सहायकों और उसके सैन्‍य दलों को सब दिशाओं में बिखेर दूंगा, और तलवार खींचकर उनका पीछा करूंगा।</verse>
				<verse number="15">जब मैं उनको राष्‍ट्रों में तितर-बितर करूंगा, देशों में बिखेर दूंगा, तब उनको ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="16">फिर भी मैं उनमें से कुछ लोगों को तलवार, अकाल और महामारी से बच कर भागने दूंगा; क्‍योंकि मैं चाहता हूं कि जिन राष्‍ट्रों में जाकर वे बसेंगे उनमें वे अपने सब घृणित कार्यों को स्‍वीकार कर पश्‍चात्ताप करें, और इस सच्‍चाई का अनुभव करें कि मैं ही प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="17">फिर प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="18">‘ओ मानव, तू डर से कांपते हुए रोटी खाना, और भय से थर-थराते हुए पानी पीना।</verse>
				<verse number="19">तब अपने देशवासियों से यह कहना ‘ इस्राएल देश की राजधानी यरूशलेम के निवासियों के सम्‍बन्‍ध में स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: तुम सब अपने नगर में हिंसात्‍मक कार्य करते हो, इसलिए तुम्‍हारा देश खाली हो जाएगा। तुम डर से कांपते हुए रोटी खाओगे और भय से थर-थराते हुए पानी पीओगे।</verse>
				<verse number="20">तुम्‍हारे आबाद नगर उजाड़ हो जाएंगे, और सारा देश निर्जन हो जाएगा। तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="21">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="22">‘ओ मानव, इस कहावत का क्‍या अर्थ है जो तुम अपने देश के सम्‍बन्‍ध में कहते हो: “दिन तो बीतते-बीतते अधिक हो गए, किन्‍तु प्रभु के दर्शन की बातें सच सिद्ध नहीं हुईं।”?</verse>
				<verse number="23">इसलिए तू उनसे कह: “स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, अब मैं इस कहावत का अन्‍त कर दूंगा, और लोग इस्राएल देश में फिर कभी इसका प्रयोग नहीं करेंगे।” तू उनसे यह कहना: “दिन समीप आ गए, और प्रत्‍येक दर्शन की बातें पूरी होंगी।</verse>
				<verse number="24">अब इस्राएली कुल में कोई भी मनुष्‍य झूठा दर्शन, और मन के अनुकूल शकुन नहीं विचारेगा।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु केवल मैं-प्रभु ही वचन कहूंगा, और उसको पूरा करूंगा। उसके पूर्ण होने में विलम्‍ब नहीं होगा। ओ विद्रोही कुल, मैं तेरे समय में वचन कहूंगा, और उसको निस्‍सन्‍देह पूरा करूंगा।” स्‍वामी-प्रभु यह कहता है।’</verse>
				<verse number="26">प्रभु का सन्‍देश मुझे पुन: प्राप्‍त हुआ। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="27">‘ओ मानव, देख, इस्राएली कुल के लोग यह कहते हैं: “जो दर्शन नबी देखता है, उसकी बातें बहुत दिनों में पूरी होंगी। उसकी भविष्‍यवाणियां दूर भविष्‍य के लिए हैं।”</verse>
				<verse number="28">इसलिए तू उनसे यह कह: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, मेरे वचन के पूर्ण होने में विलम्‍ब नहीं होगा। जो मैं कहता हूं, वह निस्‍सन्‍देह पूरा होगा। स्‍वामी-प्रभु यह कहता है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, नबूवत कर; इस्राएली राष्‍ट्र के नबियों के विरुद्ध नबूवत कर! ये अपने मन से नबुवत करते हैं, और जनता से कहते हैं, “प्रभु का सन्‍देश सुनो।”</verse>
				<verse number="3">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: इन मूर्ख नबियों को धिक्‍कार है! ये अपनी आत्‍मा का अनुसरण करते हैं। मैंने इनको अपना दर्शन कभी नहीं दिया।</verse>
				<verse number="4">ओ इस्राएली राष्‍ट्र! तेरे ये नबी खण्‍डहरों में रहनेवाली लोमड़ियों की तरह हैं।</verse>
				<verse number="5">ओ नबियो! न तुमने शहरपनाह की दरारें भरीं, और न इस्राएली कुल के लिए शहरपनाह बनाई कि वह प्रभु के दिन युद्ध में स्‍थिर रहे।</verse>
				<verse number="6">ओ नबियो, तुमने झूठी भविष्‍यवाणी की, और तुम झूठा शकुन विचार कर कहते रहे, “प्रभु यह कहता है” जबकि मैंने तुमको भेजा ही नहीं था। तुम मुझसे आशा करते हो कि मैं तुम्‍हारी झूठी भविष्‍यवाणी को पूरा करूं?</verse>
				<verse number="7">क्‍या तुम्‍हारे दर्शन की बात सफेद झूठ नहीं है? क्‍या तुम झूठमूठ शकुन नहीं विचारते? तुम कहते हो, “प्रभु यह कहता है,” जबकि मैं तुम से कुछ कहता भी नहीं।’</verse>
				<verse number="8">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, ‘ओ नबियो, तुमने झूठी बातें कहीं, और झूठे दर्शन देखे, इसलिए, देखो मैं तुम्‍हारे विरुद्ध हूं। स्‍वामी-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="9">झूठी भविष्‍यवाणी करनेवाले और झूठे शकुन विचारनेवाले नबियों पर मैं अपना हाथ उठाऊंगा। ये झूठे नबी मेरे निज लोगों के समाज में सम्‍मिलित नहीं हो सकेंगे, और न ही इस्राएली कुल की नामावली में इनके नाम लिखे जाएंगे। ये इस्राएल देश में कदम भी नहीं रख सकेंगे। तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही स्‍वामी-प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="10">ओ झूठे नबियो, तुमने, हां तुमने, मेरे निज लोगों को बहकाया है। तुम कहते हो, “शान्‍ति है” जबकि कहीं शान्‍ति है ही नहीं। लोग दीवार खड़ी करते हैं, तो मानो तुम उस पर लीपा-पोती करते हो!</verse>
				<verse number="11">‘ओ मानव, लीपा-पोती करनेवाले झूठे नबियों से कह कि दीवार ढह जाएगी; क्‍योंकि शीघ्र ही मूसलाधार वर्षा होगी। बड़े-बड़े ओले गिरेंगे और प्रचण्‍ड आंधी बहेगी।</verse>
				<verse number="12">जब दीवार गिर जाएगी तब क्‍या लोग तुमसे यह न कहेंगे, “तुमने दीवार पर जो लिपाई-पुताई की थी, वह कहां गई?”</verse>
				<verse number="13">इसलिए स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मैं क्रोध से प्रचण्‍ड आंधी बहाऊंगा। मेरे प्रकोप के कारण मूसलाधार वर्षा होगी। मैं गुस्‍से में बड़े-बड़े ओले गिराऊंगा, और उसको नष्‍ट कर दूंगा।</verse>
				<verse number="14">ओ नबियो, जिस दीवार की तुमने लिपाई-पुताई की है, उसको मैं धूल में मिला दूंगा। मैं उसकी नींव तक उखाड़ दूंगा। जब वह गिरेगी तब तुम भी उस में दब कर मर जाओगे। तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="15">इस प्रकार मैं दीवार पर, और उसको पोतनेवाले नबियों पर अपना क्रोध उतारूंगा। तब मैं तुमसे पूछूंगा, “कहां गई तुम्‍हारी दीवार, और कहां गए उसको पोतनेवाले?”</verse>
				<verse number="16">ये इस्राएल के नबी यरूशलेम के कुशल-मंगल की नबूवत करते थे। ये यरूशलेम की शान्‍ति के दर्शन देखते थे, जबकि वहां शान्‍ति थी ही नहीं। स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="17">‘ओ मानव, अब तू अपने जाति भाई-बन्‍धुओं की पुत्रियों के विरुद्ध अपना मुंह खोल। ये अपने मन से भविष्‍यवाणी करती हैं। तू झूठी भविष्‍यवाणी करनेवाली इन नबियाओं के विरुद्ध नबूवत कर।</verse>
				<verse number="18">उनसे कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम प्राणियों का शिकार करने के लिए ताबीज बनाती हो और बुरकों की सिलाई करती हो। तुम उनको सब लोगों की कलाइयों पर बान्‍धती, और हर एक कद के लोगों के सिरों पर ओढ़ाती हो। तुम मेरे निज लोगों के प्राणों का शिकार करती हो और अपनी जीविका के लिए दूसरे प्राणों को छोड़ देती हो। क्‍या यह उचित है?</verse>
				<verse number="19">तुमने मुट्ठी भर जौ और चन्‍द रोटी के टुकड़ो के लिए मेरे निज लोगों के सम्‍मुख मुझे अपवित्र किया है। तुम ऐसे लोगों को मार डालती हो, जिन्‍हें मरना नहीं चाहिए; और ऐसे लोगों को जीवित रखती हो, जिन्‍हें जीवित नहीं रहना चाहिए। तुम मेरी जनता से झूठ बोलती हो, जो झूठ सुनना पसन्‍द करती है।</verse>
				<verse number="20">‘इसलिए स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: तुम जिन ताबीजों के माध्‍यम से प्राणियों का शिकार करती हो, मैं, उनके विरुद्ध हूं। मैं उनको, तुम्‍हारे भुजबन्‍धों को, बाहों से उतरवा लूंगा, और प्राणियों को तुम्‍हारे जाल से मुक्‍त कर पंछी की तरह उड़ा दूंगा।</verse>
				<verse number="21">मैं तुम्‍हारे बुरके नोंचकर फेंक दूंगा, और अपने निज लोगों को तुम्‍हारे हाथ से मुक्‍त करूंगा। वे फिर कभी तुम्‍हारे हाथों का शिकार नहीं बनेंगे। तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="22">‘मैंने धार्मिक व्यक्‍ति को निराश नहीं होने दिया, लेकिन तुमने अपनी झूठी भविष्‍यवाणियों से उसको निराश किया। तुमने दुर्जन को उत्‍साहित किया कि वह अपने दुराचरण को न छोड़े। यदि दुर्जन अपना दुराचरण छोड़ देता तो वह जीवित रहता।</verse>
				<verse number="23">इसलिए, ओ नबियाओ! तुम फिर कभी झूठा दर्शन नहीं देखोगी, और न शकुन विचार सकोगी। मैं तुम्‍हारे चंगुल से अपने निज लोगों को मुक्‍त करूंगा। तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">एक दिन इस्राएली कुल के कुछ धर्मवृद्ध मेरे पास आए, और वे मेरे सामने बैठ गए।</verse>
				<verse number="2">उसी क्षण प्रभु का यह वचन मुझे मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="3">‘ओ मानव, इन लोगों ने अपने-अपने देवता की मूर्ति अपने हृदय में प्रतिष्‍ठित कर रखी है। इन्‍होंने धर्म-मार्ग पर चलने के पूर्व ही अपने सम्‍मुख अधर्म के रोड़े डाल रखे हैं, तो क्‍या ये ठोकर नहीं खाएंगे? ये मेरी इच्‍छा जानने के लिए तेरे पास आए हैं। क्‍या मैं इन को उत्तर दूंगा? कदापि नहीं।</verse>
				<verse number="4">तू इन्‍हें यह बात बता, और इनसे कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, ‘इस्राएली कुल का जो व्यक्‍ति अपने देवता की मूर्ति अपने हृदय में प्रतिष्‍ठित करेगा, और यों धर्म-मार्ग पर चलने के पूर्व अपने सम्‍मुख अधर्म के रोड़े डालेगा, और मेरी इच्‍छा जानने के लिए नबी के पास आएगा, तो उसको मैं अपने ढंग से उत्तर दूंगा: वह अपनी असंख्‍य मूर्तियों के अनुरूप अपार दण्‍ड पाएगा।</verse>
				<verse number="5">ओ मानव, इस इस्राएली कुल ने अपनी मूर्तियों के कारण मुझे त्‍याग दिया है, और यह मुझ से दूर हो गया है। जिस हृदय में इस्राएली कुल ने अपने देवताओं की मूर्तियां प्रतिष्‍ठित की हैं, उस हृदय को मैं अपने दण्‍ड से आतंकित करूंगा।</verse>
				<verse number="6">‘इसलिए, तू इस्राएली कुल से यह बोल: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, ओ इस्राएली कुल! पश्‍चात्ताप करो। अपनी घृणित मूर्तियों से मुंह मोड़ो और अपने घृणित कार्यों को छोड़ो। ओ इस्राएल के वंशजो, मेरी ओर लौटो।</verse>
				<verse number="7">‘यदि इस्राएली कुल का व्यक्‍ति, अथवा इस्राएली समाज में रहनेवाला विदेशी, अपने देवता की मूर्ति अपने हृदय में प्रतिष्‍ठित करेगा, और मुझ से अलग होगा, धर्म-मार्ग पर चलने के पूर्व अपने सम्‍मुख अधर्म के रोड़े डालेगा और मेरी इच्‍छा जानने के लिए नबी के पास आएगा, तो मैं उसको अपने ढंग से उत्तर दूंगा:</verse>
				<verse number="8">मैं उस व्यक्‍ति से विमुख हो जाऊंगा। मैं दूसरों को सीख देने के लिए उसको चिह्‍न बनाऊंगा। वह अपनी दुर्दशा के कारण जनसमाज में कहावत बन जाएगा। मैं उसको अपने निज लोगों के मध्‍य से निकाल दूंगा। तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="9">‘और यदि कोई नबी धोखा खाकर मेरी ओर से उस व्यक्‍ति को सन्‍देश देगा, तो मैं प्रभु ही उस सन्‍देश को झूठा सिद्ध कर उस नबी को धोखे में फंसाऊंगा। मैं उस पर अपना हाथ उठाऊंगा, और अपने निज लोग इस्राएलियों के मध्‍य से उसको नष्‍ट कर दूंगा।</verse>
				<verse number="10">मूर्तिपूजक और नबी − दोनों अपने-अपने कुकर्म का दण्‍ड भोगेंगे। नबी का दण्‍ड और मूर्तिपूजक का दण्‍ड समान होगा।</verse>
				<verse number="11">मैं उनको दण्‍ड दूंगा जिससे इस्राएली कुल मेरा अनुसरण करना न छोड़े, और मेरे पास से दूर न हो, और न अनेक प्रकार के अपराध कर स्‍वयं को अशुद्ध करे। तब वे मेरे निज लोग होंगे, और मैं उनका परमेश्‍वर हूंगा,’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="12">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। उसने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="13">‘ओ मानव, जब किसी देश के निवासी अधर्म करने लगते हैं, और यों मुझ से विश्‍वासघात कर पाप करते हैं, तब मैं उनको दण्‍ड देने के लिए उन पर हाथ उठाता हूँ। मैं उनका “रोटी का आधार” तोड़ देता हूँ और उन पर अकाल भेजता हूं। मैं वहां से मनुष्‍य और पशु दोनों को नष्‍ट कर देता हूँ।</verse>
				<verse number="14">यदि ऐसे अधर्मी देश में नूह, दानिएल और अय्‍यूब जैसे धार्मिक व्यक्‍ति होते हैं, तो वे अपने धर्म के कारण अपने ही प्राण बचाते हैं, दूसरों के नहीं।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="15">‘ओ मानव, सुन। यदि मैं अधर्मी देश में जंगली पशुओं को भेजता हूं, जो उसको रौंद देते हैं, और वह उजड़ जाता है, उन जंगली पशुओं के कारण वहां से कोई भी नहीं गुजरता,</verse>
				<verse number="16">तो यदि नूह, दानिएल और अय्‍यूब, ये तीन धार्मिक व्यक्‍ति भी वहां होते, तो वे अपने धार्मिक आचरण के कारण केवल अपने ही प्राण बचा पाते, अपने पुत्रों और पुत्रियों के नहीं। मेरे जीवन की सौगन्‍ध! केवल धार्मिक व्यक्‍ति ही बचेंगे, और सम्‍पूर्ण देश नष्‍ट हो जाएगा।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="17">‘ओ मानव, यदि मैं उस अधर्मी देश पर उसके शत्रु द्वारा तलवार चलवाऊं, उसके शत्रु को यह आदेश दूं, “इस देश के निवासियों को एक छोर से दूसरे छोर तक तलवार से मौत के घाट उतार दे” और यों मैं वहां से मनुष्‍य और पशु दोनों को नष्‍ट कर दूं;</verse>
				<verse number="18">और वहां ये तीन धार्मिक व्यक्‍ति हों, तो मेरे जीवन की सौगन्‍ध! वे अपने धार्मिक आचरण के कारण केवल अपने ही प्राण बचा पाएंगे, अपने पुत्रों या पुत्रियों के नहीं।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="19">‘ओ मानव, यदि मैं उस अधर्मी देश के मनुष्‍य और पशु दोनों को नष्‍ट करने के लिए उस पर महामारी का प्रकोप रूपी प्‍याला उण्‍डेलूं, क्रोध में आकर वहां खून की नदियां बहाऊं,</verse>
				<verse number="20">और वहां नूह, दानिएल और अय्‍यूब हों तो मेरे जीवन की सौगन्‍ध! वे अपने धार्मिक आचरण के कारण अपने पुत्र या पुत्री के प्राण नहीं, केवल अपने ही प्राण बचा पाएंगे।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="21">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मैं यरूशलेम नगर को दण्‍ड देने के लिए उस पर चार विपत्तियां भेजूंगा: शत्रु की तलवार, अकाल, खूंखार पशु और महामारी। ये चारों विपत्तियां वहां से मनुष्‍य और पशु दोनों को नष्‍ट कर देंगी।</verse>
				<verse number="22">यदि उनमें से कुछ लोग बच जाएंगे, और वे अपने पुत्र-पुत्रियों को यरूशलेम से निकाल कर तुम्‍हारे पास लाएंगे, तो तुम स्‍वयं उनके आचरण और व्‍यवहार को देखोगे, और अपने हृदय को सांत्‍वना दोगे कि मैंने उनके साथ जो कठोर व्‍यवहार किया है और यरूशलेम का जो अनिष्‍ट किया है, वह ठीक है।</verse>
				<verse number="23">उनके आचरण और व्‍यवहार को देखकर तुम्‍हें शान्‍ति मिलेगी, और तुम्‍हें मालूम होगा कि जो मैंने यरूशलेम नगर में किया है, उसका कोई कारण है।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, मुझे बता: अंगूर-लता की लकड़ी की क्‍या उपयोगिता है? क्‍या अंगूर की शाखा ईंधन की दृष्‍टि से जंगल के पेड़ों की लकड़ी से उत्तम होती है?</verse>
				<verse number="3">क्‍या बढ़ई उसकी लकड़ी से कुछ सामान बनाता है? क्‍या लोग उसकी खूंटी बनाते और उससे बरतन टांगते हैं?</verse>
				<verse number="4">नहीं, मानव, अंगूर-लता की लकड़ी केवल आग में जलाने के काम आती है। आग उसके दोनों छोरों को भस्‍म कर देती, और उसका बीच का भाग अधजला रह जाता है। बता, क्‍या वह किसी काम में आ सकती है?</verse>
				<verse number="5">इस प्रकार जब वह जली न थी, तब भी वह किसी काम की न थी। और अब जब आग में भस्‍म हो गई है, तब क्‍या वह किसी काम में आ सकती है?</verse>
				<verse number="6">इसलिए मैं! स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूं: जैसे मैंने जंगल के सब पेड़ों की लकड़ी मनुष्‍य-जाति को ईंधन के लिए दी है, वैसे ही मैं यरूशलेम के निवासियों को शत्रु के हाथ में दे दूंगा; क्‍योंकि वे अंगूर-लता की लकड़ी के सदृश अनुपयोगी हो गए हैं।</verse>
				<verse number="7">मैं उनसे मुंह फेर लूंगा और उन पर मेरी क्रोधाग्‍नि भड़केगी। यदि वे आग से बच निकलेंगे, तो भी आग उन को भस्‍म कर देगी। जब मैं क्रोध में उनसे विमुख हूंगा, तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने अधर्म कर मेरे प्रति विश्‍वासघात किया है। मैं उनके देश को उजाड़ दूंगा।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">प्रभु का यह वचन मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, तू राजधानी यरूशलेम को उसके घृणित कार्य बता, जो उसने किए हैं।</verse>
				<verse number="3">तू उससे यह कह: स्‍वामी-प्रभु यरूशलेम से यों कहता है: तेरा जन्‍म और तेरी उत्‍पत्ति कनानी जाति के देश में हुई है। तेरा पिता अमोरी जाति का था और मां हित्ती जाति की थी।</verse>
				<verse number="4">क्‍या तू अपने जन्‍म के विषय में यह जानती है? जिस दिन तेरा जन्‍म हुआ, उस दिन न तेरी नाल काटी गयी, और न तुझे शुद्ध करने के लिए पानी से नहलाया गया। सुन, उस दिन तेरे शरीर पर नमक नहीं मल गया, और न तुझे कपड़ों में लपेटा ही गया था।</verse>
				<verse number="5">तुझ पर किसी ने दया नहीं की, और न तेरे प्रति करुणा कर के किसी ने तेरी नाल काटी। तुझे शुद्ध करने के लिए पानी से नहीं नहलाया, और न तुझ पर नमक की मालिश की, और न तुझे कपड़ों में लपेटा। नहीं, तू तो उसी दिन, जिस दिन तू पैदा हुई, तुझे घृणित वस्‍तु समझकर खेत में फेंक दिया गया।</verse>
				<verse number="6">‘जब मैं तेरे पास से गुजरा, तब मैंने तुझे खून में लथपथ देखा। मैंने तुझ से कहा, “ओ खून में लोटनेवाली! जीवित रह,</verse>
				<verse number="7">और खेत के पौधे के समान बढ़!” अत: तू बढ़ी और बढ़ते-बढ़ते जवान हो गई। तेरे वक्ष सुडौल हो गए। तेरे सिर के बाल एड़ियों को छूने लगे। तो भी, ओ यरूशलेम, तू नग्‍न थी! तेरे शरीर पर कोई वस्‍त्र नहीं था।</verse>
				<verse number="8">‘मैं फिर तेरे पास से गुजरा, और तुझ पर दृष्‍टि की, तो देखा कि तेरी उम्र प्रेम करने के लायक हो गई है। मैंने तेरे शरीर पर अपनी चादर डाल दी, और यों तेरी नग्‍नता ढांप दी। मैंने सौगन्‍ध खाकर तुझे वचन दिया, और तेरे साथ विधान स्‍थापित किया, और इस प्रकार तू मेरी पत्‍नी बन गई।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="9">‘तब मैंने तुझको जल से नहलाया और तेरे शरीर से खून को धोया। मैंने तेरे शरीर पर तेल मल।</verse>
				<verse number="10">मैंने तुझे साड़ी पहनायी, जिस पर बेल-बूटे काढ़े गए थे। मैंने तेरे पैरों में चप्‍पल पहनायी। मैंने तुझे सूती शाल ओढ़ाया, और तुझ पर रेशम का बुरका डाला।</verse>
				<verse number="11">मैंने तुझे गहनों से सजा दिया। तेरी बाहों में बाजूबन्‍द और गले में माला पहनायी।</verse>
				<verse number="12">मैंने तेरी नाक में नत्‍थ डाली, कानों में बुन्‍दे पहनाए और सिर पर सुन्‍दर मुकुट रखा।</verse>
				<verse number="13">यों मैंने तुझे सोने-चांदी के आभूषणों से सजा दिया। तेरे वस्‍त्र सूती मलमल और रेशम के थे, जिन पर कसीदा काढ़ा गया था। तू मैदे की रोटी, तथा शहद और तेल में पका भोजन खाती थी। तू अत्‍यन्‍त सुन्‍दर और रानी बनने के योग्‍य हो गई।</verse>
				<verse number="14">तेरी सुन्‍दरता की कीर्ति सब जातियों में फैल गई। मैंने तुझे शोभा में संवारा था। इस शोभा के कारण तू सुन्‍दरी बन गई थी जिसमें कोई कलंक न था।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="15">‘लेकिन तूने मुझ पर भरोसा न कर अपनी सुन्‍दरता पर भरोसा किया। तू अपने रूप की ख्‍याति के कारण व्‍यभिचार करने लगी। तू राह-चलते पुरुषों को पकड़ कर उनसे व्‍यभिचार करवाती थी।</verse>
				<verse number="16">तूने अपनी साड़ियां लीं, और उनसे रंग-बिरंगे, व्‍यभिचार के पूजास्‍थल बनाए। तू वहां व्‍यभिचार-कर्म करती थी। तूने वहां ऐसे कुकर्म किए, जो न कभी किसी ने किए थे, और न कभी कोई करेगा।</verse>
				<verse number="17">जो सोने-चांदी के सुन्‍दर आभूषण मैंने तुझे दिए थे, तूने उनसे मनुष्‍यों की आकृतियां बनाईं, और उन आकृतियों के साथ कुकर्म किया।</verse>
				<verse number="18">तूने अपनी बेल-बूटेदार साड़ियां उतार कर उनको ढांप दिया, और मेरे तेल और सुगंधित धूप-द्रव्‍य को उनके सम्‍मुख चढ़ाया।</verse>
				<verse number="19">ओ व्‍यभिचारिणी यरूशलेम नगरी! मैंने मैदे की रोटी, तेल और शहद से तेरा भरण-पोषण किया था। जो भोजन मैंने तुझे दिया था, तूने उसको सुगन्‍ध-बलि के रूप में उन आकृतियों के सम्‍मुख चढ़ा दिया। मैं, स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूं।</verse>
				<verse number="20">‘तूने मेरे लिए पुत्र और पुत्रियां उत्‍पन्न किये थे। तूने इन पुत्र-पुत्रियों की बलि चढ़ा दी ताकि वे आकृतियां उनको खा लें। क्‍या ये तेरे कुकर्म संगीन नहीं हैं?</verse>
				<verse number="21">तूने अग्‍नि-बलि में चढ़ाने के लिए मेरे बच्‍चों का वध किया, और उनको आग में झोंक दिया।</verse>
				<verse number="22">ये सब घृणित कार्य और व्‍यभिचार करते समय तुझे अपने बचपन के दिन याद नहीं आए, जब तू नग्‍न थी, तेरे शरीर पर वस्‍त्र का टुकड़ा भी नहीं था, और तू खून में लथपथ पड़ी थी।</verse>
				<verse number="23">‘तुझे तेरे कुकर्मों के लिए धिक्‍कार है! धिक्‍कार है तुझे!’ स्‍वामी-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="24">‘तूने अपने अधर्म के बाद क्‍या किया? अपने लिए पूजा का एक कक्ष बनाया, हर चौराहे पर पूजा के लिए ऊंची वेदी स्‍थापित की।</verse>
				<verse number="25">ओ यरूशलेम, तूने हर गली के प्रवेश-द्वार पर ऊंची वेदी स्‍थापित की, और वहां अपने सौन्‍दर्य पर व्‍यभिचार का दाग लगाया। तू वहां खड़ी होकर प्रत्‍येक राहगीर से कुकर्म करती थी, और यों अपने कुकर्मों का ढेर लगातीं थी।</verse>
				<verse number="26">तूने अपने कामातुर पड़ोसी राष्‍ट्रों से, मिस्र से भी व्‍यभिचार-कर्म किया, और यों अपने असंख्‍य व्‍यभिचारों द्वारा मेरे क्रोध को भड़काया।</verse>
				<verse number="27">इसलिए, देख, मैंने तुझ पर हाथ उठाया, और तुझे दण्‍ड दिया। मैंने तुझे तेरे निज भाग से वंचित कर दिया, तुझे तेरे देश से निकाल दिया, और तुझे तेरी भूखी शत्रु पलिश्‍ती कन्‍याओं के हाथ में सौंप दिया। ये तेरा दुराचरण देखकर लजाती थीं।</verse>
				<verse number="28">ओ यरूशलेम, तेरी कामाग्‍नि तो बुझती ही नहीं थी, इसलिए तूने असीरिया से भी व्‍यभिचार किया। किन्‍तु उससे व्‍यभिचार करने पर भी तेरी भूख नहीं मिटी।</verse>
				<verse number="29">व्‍यापारी जाति कसदी से भी तूने व्‍यभिचार किया। फिर भी तेरी तृष्‍णा न बुझी और यों तू अपने व्‍यभिचार कर्मों को बढ़ाती गई।’</verse>
				<verse number="30">स्‍वामी-प्रभु की यह वाणी है: ‘तेरा हृदय कैसा कामातुर है! तू निर्लज्‍ज वेश्‍या के समान यह सब कुकर्म करती है।</verse>
				<verse number="31">हर एक गली के प्रवेश-द्वार पर तू पूजा-कक्ष बनाती है। तू प्रत्‍येक चौराहे पर ऊंची वेदी प्रतिष्‍ठित करती है। तो भी, सुन, तू वेश्‍या से भी नीच है, क्‍योंकि तू वेश्‍यावृत्ति के मूल्‍य का मजाक भी उड़ाती है।</verse>
				<verse number="32">सुन, तू क्‍या है? तू व्‍यभिचारिणी पत्‍नी है, जो पति के स्‍थान पर पराए पुरुष को अपना शरीर सौंपती है।</verse>
				<verse number="33">पुरुष वेश्‍या को उसका मूल्‍य चुकाते हैं। लेकिन तू तो पराए पुरुषों को, अपने प्रेमियों को लुभाने के लिए स्‍वयं रुपये देती है कि वे सब जगह से तेरे पास आएं और तुझ से व्‍यभिचार करें।</verse>
				<verse number="34">इस प्रकार तू वेश्‍याओं से भिन्न और निकृष्‍ट है। पुरुष तेरे साथ व्‍यभिचार करने के लिए तुझे फुसलाता नहीं, तुझे वेश्‍यावृत्ति के लिए दाम नहीं देता, किन्‍तु स्‍वयं तू उसको दाम देती है। इसलिए तेरा व्‍यवहार अन्‍य वेश्‍याओं के विपरीत है।</verse>
				<verse number="35">‘इसलिए, ओ वेश्‍या, मुझ-प्रभु का यह सन्‍देश सुन:</verse>
				<verse number="36">मैं, स्‍वामी-प्रभु कहता हूँ, तूने निर्लज्‍ज होकर ये घृणित कार्य किए हैं: तूने अपने प्रेमियों के सम्‍मुख अपना आंचल हटाया, व्‍यभिचार करते समय उनके सामने नग्‍न हुई। तूने मूर्तियों के सामने पूजा-पाठ किया, उन मूर्तियों को अपने बच्‍चों की बलि चढ़ाई।</verse>
				<verse number="37">इसलिए मैं तेरे उन सब प्रेमियों को एकत्र करूंगा जिनके साथ तूने भोग-विलास किया है। मैं उन सबको इकट्ठा करूंगा, जिनको तू प्‍यार करती थी, और उनको भी एकत्र करूंगा, जो तुझसे घृणा करते थे। मैं तेरे विरुद्ध इन सबकों चारों दिशाओं से एकत्र करूंगा, और उनके सामने तुझे नग्‍न करूंगा ताकि वे तेरी नग्‍नता को अपनी आंखों से देखें।</verse>
				<verse number="38">जो दण्‍ड व्‍यभिचारिणी पत्‍नी और हत्‍यारिणी स्‍त्री को दिया जाता है, वही दण्‍ड मैं तुझको दूंगा। मैं क्रोध और ईष्‍र्या से तेरी हत्‍या करवाऊंगा।</verse>
				<verse number="39">ओ यरूशलेम, मैं तुझको तेरे प्रेमियों के हाथ में सौंप दूंगा, और वे तेरे साथ मनमाना व्‍यवहार करेंगे: वे तेरे पूजा-कक्ष ध्‍वस्‍त करे देंगे। वे तेरी ऊंची-ऊंची वेदियों को तोड़-फोड़ कर गिरा देंगे। वे तेरा अपमान करने के लिए तेरे वस्‍त्र उतारेंगे। वे तुझसे तेरे कीमती गहने छीन लेंगे, और तुझको नग्‍न करके छोड़ देंगे।</verse>
				<verse number="40">वे विशाल सेना के साथ तुझ पर आक्रमण करेंगे। वे तुझे पत्‍थर से मारेंगे और तलवार से तेरे टुकड़े-टुकड़े करेंगे।</verse>
				<verse number="41">वे तेरे मकानों में आग लगा देंगे, और अन्‍य औरतों के सामने तुझे दण्‍ड देंगे। मैं तेरी वेश्‍यावृत्ति बन्‍द कर दूंगा, और तू पराए पुरुषों को अपनी वेश्‍यावृत्ति का दाम नहीं देगी।</verse>
				<verse number="42">इस प्रकार तेरे प्रति अपनी क्रोधाग्‍नि को शान्‍त करूंगा, और तेरे प्रति मेरी ईष्‍र्या का अन्‍त हो जाएगा। मैं शान्‍त हो जाऊंगा, और फिर कभी तुझसे नाराज नहीं हूंगा।</verse>
				<verse number="43">‘ओ यरूशलेम, तू अपने बचपन के दिन भूल गई, और तूने ये कुकर्म किये, और यों मुझे क्रोध दिलाया। सुन, मैं निस्‍सन्‍देह तेरे कुकर्मों का प्रतिफल तेरे सिर पर डालूंगा,’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है। ‘तूने अनेक घृणित कुकर्म तो किए ही थे। उनके अतिरिक्‍त तूने यह व्‍यभिचार कर्म भी किया।</verse>
				<verse number="44">देख, कहावत कहनेवाले तेरे विषय में यह कहावत कहेंगे, “जैसी मां वैसी बेटी!”</verse>
				<verse number="45">तू अपनी मां की सच्‍ची बेटी है: तेरी मां भी अपने पति और बच्‍चों से घृणा करती थी। तू अपनी बहिनों की सच्‍ची बहिन है। तेरी बहिनें भी अपने-अपने पति और बच्‍चों से घृणा करती थीं। तेरी मां जाति की हित्ती थी, और तेरा पिता अमोरी जाति का था।</verse>
				<verse number="46">तेरी उत्तरी सीमा पर अपनी पुत्रियों के साथ रहनेवाली तेरी बहिन “सामरी-नगर” तेरी बड़ी बहिन है। और जो तेरी दक्षिणी सीमा पर अपनी पुत्रियों के साथ रहती है, वह “सोदोम-नगर” है। वह तेरी छोटी बहिन है।</verse>
				<verse number="47">ओ यरूशलेम, तूने आरम्‍भ में उनके समान दुराचरण नहीं किया और न ही उनके समान घृणित कर्म किए थे। किन्‍तु थोड़े ही समय में कुकर्म करने में तूने उनको हरा दिया: तू उनसे अधिक भ्रष्‍ट हो गई।</verse>
				<verse number="48">ओ यरूशलेम, मैं स्‍वामी-प्रभु अपने जीवन की सौगन्‍ध खाकर सच कहता हूं: सोदोम और उसकी पुत्रियों ने उतने कुकर्म नहीं किये, जितने तूने और तेरी पुत्रियों ने किए।</verse>
				<verse number="49">तेरी बहिन सोदोम का केवल यही अधर्म था कि उसने और उसकी पुत्रियों ने घमण्‍ड किया। उन्‍होंने आवश्‍यकता से अधिक अनाज जमा किया, खाया-पीया, मौज-मजा किया लेकिन गरीबों और अभावग्रस्‍त अपने जाति-भाई-बहिनों की चिन्‍ता नहीं की।</verse>
				<verse number="50">अंहकार से उनकी आंखें चढ़ी रहती थीं। उन्‍होंने मेरी आंखों के सामने पूजा-पाठ के घृणित कार्य किए। इसलिए जब मैंने उनके इन कार्यों को देखा तब उनको अपने सामने से हटा दिया।</verse>
				<verse number="51">तूने जितने पाप-कर्म किए हैं, उनके आधे भी तेरी बहिन सामरी ने नहीं किए थे। तूने उससे अधिक घृणित कार्य किए और अपने इन घृणित कार्यों की दृष्‍टि से तेरी बहिन तेरी अपेक्षा निर्दोष ठहरती है।</verse>
				<verse number="52">ओ यरूशलेम! तू सोचती थी कि तेरी बहिनों को उनके पापों का दण्‍ड मिलेगा, तूने उनका न्‍याय किया था। अब तेरा भी न्‍याय होगा: तेरा अभिमान तोड़ा जाएगा, तूने उनसे अधिक घोर घृणित कार्य किए हैं। इसलिए तू उनकी अपेक्षा अधिक दोषी है। ओ यरूशलेम, चुल्‍लू-भर पानी में डूब मर। अब तू अपमान की ज्‍वाला में जल; क्‍योंकि तूने अपने घोर घृणित कार्यों के कारण अपनी बहिनों को कम दोषी ठहराया है।</verse>
				<verse number="53">‘मैं तेरी बहिनों − सोदोम और सामरी − को तथा उनकी पुत्रियों को पुन: समृद्ध करूंगा। मैं स्‍वयं तुझको भी उनके मध्‍य पुन: प्रतिष्‍ठित करूंगा।</verse>
				<verse number="54">तब तेरा अभिमान टूट जाएगा, और तू शर्म से पानी-पानी हो जाएगी। वे तुझको देखकर अपनी पीठ थपथपाएंगी कि उनके कुकर्म तुझसे कम हैं।</verse>
				<verse number="55">तेरी बहिनें − सोदोम और सामरी − अपनी पूर्व दशा में लौट आएंगी। इसी प्रकार उनकी पुत्रियां भी अपनी-अपनी पूर्व दशा प्राप्‍त कर लेंगी। ओ यरूशलेम, तू भी अपनी पुत्रियों के साथ पूर्व दशा में आ जाएगी।</verse>
				<verse number="56">जब तेरी आंखें अहंकार से चढ़ी हुई थीं, जब तेरे कुकर्मों से परदा नहीं हटा था, तब तू अपनी बहिन का नाम भी नहीं लेती थी। लेकिन अब तू भी उसी के समान निन्‍दा का पात्र बन गई है। एदोम की पुत्रियां तथा उसके पास-पड़ोस की औरतें, पलिश्‍ती की पुत्रियां तथा उसके पास-पड़ोस की स्‍त्रियां तेरी निन्‍दा करतीं और तुझे नीच समझती हैं।</verse>
				<verse number="57"></verse>
				<verse number="58">ओ यरूशलेम, अपने व्‍यभिचार का फल भोग! तूने घृणित कार्य किए हैं। उनका दण्‍ड तुझे भोगना ही पड़ेगा।’ प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="59">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘ओ यरूशलेम, तूने शपथ खाकर मुझसे विवाह का विधान स्‍थापित किया था। किन्‍तु तूने अपनी शपथ को तुच्‍छ समझा, और विधान को तोड़ दिया। अत: जैसा तूने किया है वैसा ही मैं तुझ से व्‍यवहार करूंगा।</verse>
				<verse number="60">‘किन्‍तु, नहीं! मैंने तेरे बचपन के दिनों में तेरे साथ विधान स्‍थापित किया था। मुझे उसका स्‍मरण है। अत: मैं तेरे साथ शाश्‍वत विधान स्‍थापित करूंगा।</verse>
				<verse number="61">तब तुझे अपने बीते हुए दिनों के आचरण का स्‍मरण होगा, और जब तू अपनी बड़ी और छोटी बहिनों को स्‍वीकार करेगी तब तू लज्‍जित होगी। क्‍योंकि मैं उनको तेरी पुत्रियों के रूप में तुझे सौपूंगा; किन्‍तु यह कार्य तेरे बचपन के विधान के कारण नहीं, वरन् शाश्‍वत विधान के कारण करूंगा।</verse>
				<verse number="62">‘ओ यरूशलेम, मैं तेरे साथ अपना विधान स्‍थापित करूंगा। तब तुझे मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="63">मैं तेरे सब कुकर्मों को क्षमा कर दूंगा ताकि तू अपने कुकर्मों को स्‍मरण करे, और उनके लिए लज्‍जित हो। तब तू अपनी इस लज्‍जा के कारण अपना मुंह फिर खोलने का साहस नहीं करेगी।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">प्रभु का यह वचन मुझे मिला। उसने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, तू इस्राएली कुल से यह पहेली और दृष्‍टांत कह:</verse>
				<verse number="3">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘एक विशाल बाज पक्षी लबानोन प्रदेश में आया। वह देवदार वृक्ष की फुनगी पर बैठ गया। उसके डैने लम्‍बे-लम्‍बे, रंग-बिरंगे और पंखों से भरे थे।</verse>
				<verse number="4">उसने फुनगी की नयी टहनी को तोड़ा, और उसको व्‍यापारियों के देश में ले गया। उसने नयी टहनी को लेनदेन करनेवालों के महानगर में रोप दिया।</verse>
				<verse number="5">तब उसने देश के बीज को लिया और उसको उपजाऊ भूमि में बो दिया। उसने बीज बोया, उमड़ते जलाशय के तट पर बोया; उसने मजनूं वृक्ष के सदृश बीज को बोया।</verse>
				<verse number="6">बीज में अंकुर फूटे, और वह छोटी फैलनेवाली अंगूर-बेल में बदल गया। बेल की शाखाएं बाज की ओर झुकीं, किन्‍तु उसकी जड़ें वहीं रहीं, जहां बीज बोया गया था, यों वह अंगूर-बेल बन गया; उसमें शाखाएं फूटीं और पत्ते निकले।</verse>
				<verse number="7">‘एक और विशाल बाज था। उसके डैने भी लम्‍बे-लम्‍बे और सघन परों से भरे थे। अंगूर-बेल ने अपनी जड़ें उसकी ओर फैलाईं उसने वहां से अपनी शाखाएं उसकी ओर झुकाईं, जहां वह लगाई गई थी, कि वह उसको पानी से सींचे।</verse>
				<verse number="8">बाज ने उसको उपजाऊ भूमि पर लगाया था, उसने उसको उमड़ते जलाशय के तट पर बोया था, कि उसके अंकुर फूटें, बेल बने, और बेल में शाखाएं निकलें, और वह अंगूर के गुच्‍छों से भर जाए और फलवंत अंगूर-बेल बने।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु स्‍वामी-प्रभु कहता है, क्‍या यह बेल फूलेगी-फलेगी? कदापि नहीं! क्‍या उसको जड़-मूल से नहीं उखाड़ा जाएगा? वह उसकी शाखाएं काट कर आग में झोंक देगा, और यों उसकी हरी-हरी पत्तियां सूख जाएंगी। बेल को जड़ से उखाड़ने के लिए अधिक बल की जरूरत नहीं पड़ेगी, और न ही अनेक लोगों की आवश्‍यकता होगी।</verse>
				<verse number="10">यदि उसको उखाड़कर दूसरे स्‍थान पर लगाया जाए, तो क्‍या वह पुन: लग सकेगी? क्‍या वह फूलेगी-फलेगी? नहीं! जब पूर्वी पवन बहेगा तब उसके प्रहार से वह पूर्णत: सूख जाएगी, उसी में वह सूख जाएगी।’</verse>
				<verse number="11">तब प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। उसने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="12">‘अब तू विद्रोही इस्राएली कुल से यह कह: क्‍या तुम अब भी इस पहेली और दृष्‍टांत का अर्थ नहीं समझे? सुनो, इसका यह अर्थ है: बेबीलोन देश का राजा यरूशलेम में आया। उसने यरूशलेम के राजा, और उसके उच्‍चाधिकारियों को बन्‍दी बनाया, और उनको अपने देश में ले गया।</verse>
				<verse number="13">उसने राजवंश के एक पुरुष को लिया, और उससे सन्‍धि स्‍थापित की। उसने उससे वचन लिया कि वह उसके अधीन रहेगा। (वह देश के प्रमुख व्यक्‍तियों को भी बन्‍दी बनाकर ले गया था।</verse>
				<verse number="14">उसका उद्देश्‍य यह था कि इस्राएली राज्‍य उसके पैरों के नीचे दबा रहे, और अपना सिर न उठा सके, और सन्‍धि की शर्तों का पालन करते हुए बना रहे।)</verse>
				<verse number="15">किन्‍तु उसने बेबीलोन के विरुद्ध विद्रोह कर दिया, और मिस्र देश को अपने दूत भेजे ताकि वह उसकी मदद करे, और उसको घोड़े और विशाल सेना भेजे। क्‍या वह अपने विद्रोह में सफल होगा? ऐसे काम करनेवाला मनुष्‍य क्‍या भाग कर अपने प्राण बचा सकेगा? सन्‍धि की शर्तों को तोड़नेवाला क्‍या बच सकेगा?</verse>
				<verse number="16">मेरे जीवन की सौगन्‍ध! मैं, स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूं, जिस देश के राजा ने उसको राजा बनाया था, और जिस देश के राजा के वचन को वह तुच्‍छ समझता है, और जिसकी सन्‍धि को उसने तोड़ा है, उसी राजा के देश में वह मरेगा!</verse>
				<verse number="17">‘जब युद्ध में हजारों लोगों का वध करने के लिए बेबीलोन के राजा की सेना नगर के चारों ओर मोर्चाबन्‍दी करेगी और दमदमा बांधेगी, तब मिस्र देश के राजा फरओ की शक्‍तिशाली और विशाल सेना भी यरूशलेम के राजा की सहायता नहीं कर पाएगी।</verse>
				<verse number="18">उसने बेबीलोन के राजा के वचन को तुच्‍छ समझा, सन्‍धि की शर्तों का उल्‍लंघन किया; उसने हाथ पर हाथ रख वचन दिया था कि वह बेबीलोन के राजा के अधीन रहेगा, तो भी उसने विद्रोह के ये कार्य किए, इसलिए वह प्राण बचाकर भाग नहीं सकेगा।</verse>
				<verse number="19">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मेरे जीवन की सौगन्‍ध! उसने मेरी शपथ को तुच्‍छ समझा, और मेरी संधि का उल्‍लंघन किया; इसलिए, मैं इनका प्रतिफल उसके सिर पर डालूंगा।</verse>
				<verse number="20">मैं उस पर अपना जाल फैलाऊंगा, और वह मेरे फन्‍दे में फंस जाएगा। मैं उसको बेबीलोन देश में लाऊंगा, और जो विश्‍वासघात उसने मेरे साथ किया है, उसके लिए मैं उस पर बेबीलोन में मुकदमा चलाऊंगा।</verse>
				<verse number="21">उसके सैन्‍य-दल का प्रत्‍येक नायक तलवार से मौत के घाट उतारा जाएगा, और बचे हुए सैनिक सब दिशाओं में तितर-बितर हो जाएंगे। तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं, जिसने यह कहा है।’</verse>
				<verse number="22">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘मैं भी देवदार वृक्ष की ऊंची फुनगी से एक टहनी लूंगा, और उसको भूमि पर लगाऊंगा। मैं उसकी सबसे ऊंची शाखा में से एक टहनी तोड़ूंगा, और उसको एक बहुत ऊंचे पहाड़ पर लगाऊंगा।</verse>
				<verse number="23">सुनो, मैं उसको इस्राएल प्रदेश के उच्‍चतम पर्वत पर रोपूंगा; तब उसमें डालियां फूटेंगी, और उसमें फल लगेंगे। वह एक शानदार देवदार वृक्ष बन जाएगी। उसके नीचे सब जाति के पशु आश्रय लेंगे; उसकी घनी शाखाओं में सब प्रकार के पक्षी अपना घोंसला बनाएंगे।</verse>
				<verse number="24">तब विश्‍व के सब वृक्षों को ज्ञात होगा कि मैं-प्रभु छोटे वृक्ष को बड़ा बनाता हूं, और बड़े वृक्ष को छोटा! मैं हरे वृक्ष को सुखा डालता हूं और सूखे हुए वृक्ष को हरा-भरा कर देता हूं। मेरी यही वाणी है। मैं-प्रभु जो कहता हूं, उसको पूरा करता हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">मुझे प्रभु का सन्‍देश पुन: प्राप्‍त हुआ। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, तुम लोग अपने देश इस्राएल में यह कहावत क्‍यों कहते हो कि, “खट्टे अंगूर खाए बाप-दादों ने, लेकिन दांत खट्टे हुए उनके बच्‍चों के” ।</verse>
				<verse number="3">मैं, स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ: मेरे जीवन की सौगन्‍ध! अब से इस्राएल देश में तुम यह कहावत नहीं कहोगे।</verse>
				<verse number="4">देखो, सब प्राणी मेरे ही हैं। पिता का प्राण और पुत्र का प्राण, दोनों पर मेरा ही अधिकार है। इसलिए जो प्राणी पाप करता है, केवल वही मरेगा।</verse>
				<verse number="5">यदि कोई मनुष्‍य धार्मिक है, और वह न्‍याय और धर्म के अनुसार यह आचरण करता है:</verse>
				<verse number="6">वह पहाड़ी शिखर की वेदी के सम्‍मुख बलि-पशु का मांस नहीं खाता। वह इस्राएल के कुल द्वारा अपनायी गयी देव-मूर्तियों की ओर सहायता के लिए आंखें नहीं उठाता। वह अपने पड़ोसी की पत्‍नी के साथ व्‍यभिचार नहीं करता। वह ऋतुमति स्‍त्री के साथ सम्‍भोग नहीं करता।</verse>
				<verse number="7">वह किसी का शोषण नहीं करता, वरन् कर्जदार को उसके कर्ज से मुक्‍त करता है, और उसकी गिरवी में रखी वस्‍तु को लौटा देता है। वह चोरी नहीं करता। वह भूखे व्यक्‍ति को अपना भोजन देता है। वह नंगे व्यक्‍ति को अपना कपड़ा पहनाता है।</verse>
				<verse number="8">वह अपना धन ब्‍याज पर नहीं देता और न ही सूद खाता है। वह किसी कुकर्म में हाथ नहीं डालता। वह वादी और प्रतिवादी के बीच सच्‍चाई से न्‍याय करता है।</verse>
				<verse number="9">वह मेरी संविधियों पर चलता है, और मेरे आदेशों का पालन निष्‍ठापूर्वक करता है। ऐसा व्यक्‍ति निस्‍सन्‍देह धार्मिक है, और वह जीवित रहेगा।’ स्‍वमी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="10">‘अब मान लो: उस धार्मिक मनुष्‍य का पुत्र उत्‍पन्न होता है। पुत्र न्‍याय और धर्म के अनुरूप आचरण नहीं करता है। वह चोर-डाकू है। वह खूनी-हत्‍यारा है।</verse>
				<verse number="11">वह अपने भाई-बहिन के प्रति इन कुकर्मों में से एक भी करता है − यद्यपि उसके पिता ने ये सब कुकर्म नहीं किये: वह पहाड़ी शिखर की वेदी के सम्‍मुख बलि-पशु का मांस खाता है। वह अपने पड़ोसी की पत्‍नी को भ्रष्‍ट करता है।</verse>
				<verse number="12">वह दीन-दरिद्रों पर अत्‍याचार करता है। वह चोरी करता है। वह कर्जदार की गिरवी की वस्‍तु को हड़प जाता है। वह सहायता के लिए देव-मूर्तियों की ओर आंखें उठाता है और घृणित मूर्ति-पूजा करता है।</verse>
				<verse number="13">वह ब्‍याज पर रुपया उधार देता है, और सूदखोर है। क्‍या उस धार्मिक मनुष्‍य का ऐसा पुत्र जीवित रहेगा? कदापि नहीं। वह निश्‍चय ही मरेगा; क्‍योंकि उसने ये घृणित कार्य किये हैं। उसकी हत्‍या का दोष उसी के सिर पर होगा।</verse>
				<verse number="14">‘किन्‍तु अब मान लो: जिस पिता ने न्‍याय और धर्म के अनुरूप आचरण नहीं किया है, और उसका कोई पुत्र है। वह पुत्र अपने पिता के पापमय आचरण को देखता है; वह प्रभु से डरता है, और अपने पिता के समान पापमय आचरण नहीं करता है:</verse>
				<verse number="15">वह पहाड़ी शिखर की वेदी के सम्‍मुख बलि-पशु का मांस नहीं खाता। वह इस्राएल के कुल द्वारा अपनायी गयी देव-मूर्तियों की ओर सहायता के लिए आंखें नहीं उठाता। वह अपने पड़ोसी की पत्‍नी को भ्रष्‍ट नहीं करता।</verse>
				<verse number="16">किसी पर अत्‍याचार नहीं करता। वह कर्जदार की गिरवी की वस्‍तु को नहीं हड़पता। वह चोरी नहीं करता। वह भूखे को अपना भोजन देता और नंगे को अपना कपड़ा ओढ़ाता है।</verse>
				<verse number="17">वह कुकर्म में हाथ नहीं डालता। वह रुपया ब्‍याज पर नहीं देता, और न सूदखोरी करता है। वह मेरे आदेशों का पालन करता है, और मेरी संविधियों के अनुसार आचरण करता है। ऐसा पुत्र अपने पिता के कुकर्मों के कारण नहीं मरेगा; बल्‍कि वह निस्‍सन्‍देह जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु उसका पिता, जिसने गरीबों पर अत्‍याचार किया, अपने जाति-भाई-बहिनों को लूटा, और जनता में भलाई का काम नहीं किया, निस्‍सन्‍देह अपने कुकर्मों का फल भोगेगा: वह निश्‍चय ही मरेगा।</verse>
				<verse number="19">‘किन्‍तु तुम प्रश्‍न करते हो, “पुत्र अपने पिता के अधर्म का दण्‍ड क्‍यों न भोगे?” सुनो, यदि पुत्र ने न्‍याय और धर्म के अनुरूप आचरण किया है, और वह मेरी संविधियों का पालन करने के लिए सदा तत्‍पर था तो वह निस्‍सन्‍देह जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="20">केवल पाप करनेवाला प्राणी ही मरेगा। पिता के अधर्म का फल पुत्र कदापि नहीं भोगेगा, और न ही पुत्र के अधर्म का दण्‍ड पिता को मिलेगा। किन्‍तु धार्मिक व्यक्‍ति को उसके धर्म का फल और दुर्जन को उसके पाप का फल मिलेगा।</verse>
				<verse number="21">‘किन्‍तु यदि पाप करनेवाला दुर्जन अपने कुकर्म के मार्ग को छोड़ दे, और मेरी संविधियों का पालन करने लगे; यदि वह न्‍याय और धर्म के अनुरूप आचरण करने लगे तो वह मरेगा नहीं, वरन् जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="22">न्‍याय के दिन उसके अपराधों का लेखा न लिया जाएगा, जो उसने किए हैं। वह अपने धर्म के कामों के कारण जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="23">‘सुनो, मैं स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ: क्‍या मैं दुर्जन की मृत्‍यु से प्रसन्न होता हूं? नहीं, जब कोई दुर्जन अपने दुराचरण को छोड़ देता और जीवित रहता है, तब मुझे प्रसन्नता होती है।</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु दूसरी ओर, जब धार्मिक व्यक्‍ति अपने सदाचरण को छोड़कर अधर्म के काम करने लगता है, वह दुर्जन के समान दुराचरण करने लगता है, तो क्‍या ऐसा व्यक्‍ति जीवित रहेगा? न्‍याय के दिन उसका एक भी पुण्‍य कर्म स्‍मरण नहीं किया जाएगा। उसने मेरे प्रति विश्‍वासघात किया है, इसलिए वह दोषी है। उसने पाप किया है; अत: वह निस्‍सन्‍देह मरेगा।</verse>
				<verse number="25">‘फिर भी तुम कहते हो, “प्रभु का व्‍यवहार न्‍यायपूर्ण नहीं है।” ओ इस्राएल के कुल, सुन और देख: क्‍या मेरा व्‍यवहार न्‍याय का व्‍यवहार नहीं है? इसके विपरीत, तुम अपने आचरण को धर्म का आचरण कहते हो, जब कि तुम्‍हारा आचरण न्‍याय के अनुरूप नहीं है।</verse>
				<verse number="26">यदि कोई धार्मिक व्यक्‍ति अपने धर्म के आचरण से विमुख हो जाता है और अधर्म के काम करता है, तो वह अपने इस पाप के कारण निस्‍सन्‍देह मरेगा। जो पाप वह करता है, उसका फल मृत्‍यु है।</verse>
				<verse number="27">‘इसके विपरीत, यदि कोई दुर्जन अपने दुराचरण को छोड़ देता है, जो अधर्म के काम वह करता है, उनसे विमुख हो जाता है और न्‍याय तथा धर्म के अनुरूप आचरण करने लगता है, तो वह निस्‍सन्‍देह अपने प्राण बचा लेता है।</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि वह अपने कार्यों पर पुन: विचार करता है, अपने अपराधों पर सोचता है और उनसे विमुख हो जाता है। ऐसा दुर्जन निस्‍सन्‍देह अपने प्राण बचाएगा, और वह नहीं मरेगा।</verse>
				<verse number="29">फिर भी इस्राएल का कुल यह कहता है कि प्रभु का व्‍यवहार न्‍यायपूर्ण नहीं है। ओ इस्राएल के वंशजो, मेरा व्‍यवहार न्‍यायपूर्ण है, किन्‍तु तुम्‍हारा आचरण न्‍यायपूर्ण नहीं है।</verse>
				<verse number="30">‘इसलिए मैं तुम में से प्रत्‍येक व्यक्‍ति का न्‍याय उसके आचरण के अनुरूप करूंगा। मैं, स्‍वामी-प्रभु यही कहता हूँ। ओ इस्राएलियो! अपने कुकर्मों के लिए पश्‍चात्ताप करो, और अपने दुराचरण को छोड़ दो। ऐसा न हो कि तुम्‍हारा अधर्म तुम्‍हारे पतन का कारण बन जाए।</verse>
				<verse number="31">तुमने मेरे विरुद्ध अनेक कुकर्म किए हैं। उन-सब को अपने से दूर करो; और तब अपने भीतर नया हृदय और नई आत्‍मा धारण करो। ‘ओ इस्राएल के कुल, तू क्‍यों मरना चाहता है?</verse>
				<verse number="32">मैं किसी भी दुर्जन की मृत्‍यु से प्रसन्न नहीं होता। इसलिए तुम अपना दुराचरण छोड़कर मेरी ओर लौटो, और सदा जीवित रहो।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">‘ओ मानव, तू इस्राएली उच्‍चाधिकारियों के सम्‍बन्‍ध में यह शोक गीत गा:</verse>
				<verse number="2">ओ इस्राएल के उच्‍चाधिकारियो, तुम्‍हारी मां सिंहों के मध्‍य एक सिंहनी थी। वह जवान सिंहों से घिरी रहती थी, और अपने बच्‍चों का लालन-पालन करती थी।</verse>
				<verse number="3">अपने बच्‍चों में से एक बच्‍चे को उसने बड़ा किया, और वह तरुण सिंह बन गया। उसने शिकार पकड़ना सीख लिया। वह आदमियों का शिकार करने लगा।</verse>
				<verse number="4">आसपास के राष्‍ट्र चौकन्ने हो गए। उन्‍होंने उसके विरुद्ध जाल फैलाया और वह उनके गड्ढे में फंस गया। वे उसकी नाक में नकेल डालकर उसको मिस्र देश ले गए।</verse>
				<verse number="5">जब उसकी मां ने यह देखा कि उसका श्रम व्‍यर्थ हो गया, उसकी आशा पर पानी फिर गया, तो उसने अपने एक और बच्‍चे को लिया, और उसको बड़ा किया, उसने उसको जवान सिंह बनाया।</verse>
				<verse number="6">वह सिंहों के मध्‍य गरजने लगा; वह जवान हो गया। उसने शिकार पकड़ना सीख लिया; वह आदमियों का शिकार करने लगा।</verse>
				<verse number="7">उसने अपने पड़ोसी राष्‍ट्रों के गढ़ उजाड़ दिए; उनके नगर निर्जन कर दिए। उसकी दहाड़ सुन कर सारा देश और उसके निवासी डर से कांप उठे।</verse>
				<verse number="8">तब पड़ोसी राष्‍ट्रों ने चारों ओर से उसको पकड़ने के लिए जाल बिछाया; उन्‍होंने उस पर फन्‍दा फेंका; और वह उनके गड्ढे में फंस गया।</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने उसको अंकुश से मारा, और कठघरे में बन्‍द कर दिया। वे उसको बेबीलोन के राजा के पास ले गए। उन्‍होंने उसको पिंजरे में डाल दिया कि उसकी दहाड़ इस्राएल के पहाड़ों पर फिर कभी सुनाई न दे।</verse>
				<verse number="10">‘ओ इस्राएली कौम, तेरी मां मानो अंगूर-उद्यान की एक अंगूर लता थी। वह जलाशय के तट पर लगी थी। भरपूर पानी मिलने के कारण वह शाखाओं और फलों से लदी थी।</verse>
				<verse number="11">उसकी मोटी-मोटी टहनियां राजा के राज-दण्‍ड बनने के योग्‍य थीं। वह इतनी ऊंची थी, कि आकाश को छूने लगी। अपनी ऊंचाई और घनी शाखाओं के कारण वह राहगीरों को विस्‍मित करने लगी।</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु उसके शत्रुओं ने क्रोध में भरकर उसको उखाड़ लिया, और भूमि पर फेंक दिया। पूरवी वायु ने उसको सुखा दिया। उसके फल तोड़ लिये। उसकी मोटी टहनियां सूख गईं, आग में वे झोंक दी गई।</verse>
				<verse number="13">ओ इस्राएली कौम! अब तेरी अंगूर-बेल एक निर्जन, निर्जल स्‍थल में लगाई गई।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु उसकी मोटी टहनी में से आग निकली, जिसने उसकी शाखाओं और फल को जला दिया। अब अंगूर लता में एक भी मोटी टहनी नहीं रही, जो राजा का राज-दण्‍ड बन सके! (यह एक शोक गीत है, और समाज में शोकगीत के रूप में प्रचलित है।)</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">निष्‍कासन के सातवें वर्ष के पांचवें महीने के दसवें दिन की यह घटना है। इस्राएली राष्‍ट्र के कुछ धर्मवृद्ध मेरे पास आए। वे मेरे सामने बैठ गए। उन्‍होंने मेरे माध्‍यम से प्रभु की इच्‍छा पूछी।</verse>
				<verse number="2">तब प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="3">‘ओ मानव, तू इस्राएली राष्‍ट्र के धर्मवृद्धों से बोल, उनसे यह कह: “स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: क्‍या तुम मेरी इच्‍छा जानने के लिए आए हो? मैं, स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ: मेरे जीवन की सौगन्‍ध, तुम मेरी इच्‍छा कभी नहीं जान पाओगे।”</verse>
				<verse number="4">ओ मानव-सन्‍तान, तू ही उनका न्‍याय कर। तू स्‍वयं न्‍याय-निर्णय कर कि कौन दोषी है। उनके पूर्वजों ने जो घृणित कार्य किए हैं, वे उनको बता,</verse>
				<verse number="5">और तब उनसे यह कह: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: जिस दिन मैंने इस्राएल को चुना था, उस दिन मैंने याकूब के वंश से शपथ खाई थी। मैंने मिस्र देश में उन पर स्‍वयं को प्रकट किया था। मैंने उनसे सौगन्‍ध खाकर कहा था, मैं ही तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर हूं।</verse>
				<verse number="6">उसी दिन मैंने उनसे यह भी शपथ खाई थी: “ओ इस्राएलियो, मैंने तुम्‍हारे लिए एक देश ढूंढ़ लिया है, जो विश्‍व के देशों में सर्वश्रेष्‍ठ है। उसमें दूध और शहद की नदियां बहती हैं। मैं तुम को मिस्र देश की गुलामी से मुक्‍त कर उस देश में ले जाऊंगा।”</verse>
				<verse number="7">मैंने उनसे यह भी कहा था, “मिस्र देश की घृणित मूर्तियों पर तुम्‍हारी आंखें लगी हैं। तुम इन मूर्तियों को फेंक दो, और इन मूर्तियों से स्‍वयं को अशुद्ध मत करो; क्‍योंकि मैं ही तुम्‍हारा प्रभु-परमेश्‍वर हूं।”</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु उन्‍होंने मुझ से विद्रोह किया। मेरी बात नहीं सुनी। किसी ने भी मिस्र देश की घृणित मूर्तियों को अपने से दूर नहीं किया। वे उनसे चिपके रहे, और उनको नहीं छोड़ा; क्‍योंकि उन पर उनकी आंखें लगी थीं। ‘तब मैंने निश्‍चय किया कि मैं उनको दण्‍ड देने के लिए मिस्र देश में उन पर अपनी क्रोधाग्‍नि की वर्षा करूंगा।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु मैंने अपने नाम के हेतु अपना यह निश्‍चय त्‍याग दिया। मैंने अपना क्रोध कार्य-रूप में परिणत नहीं किया, जिससे मेरा नाम उन राष्‍ट्रों की आंखों में अपवित्र न हो जाए, जिन के मध्‍य इस्राएली रहते थे। मैंने उन राष्‍ट्रों की आंखों के सामने इस्राएलियों को मिस्र देश से बाहर निकाला था, और यों मैंने इस्राएलियों पर स्‍वयं को प्रकट किया था।</verse>
				<verse number="10">‘अत: मैं उनको मिस्र देश से निकालकर निर्जन प्रदेश में ले गया।</verse>
				<verse number="11">वहां मैंने उनको अपनी संविधियां प्रदान कीं। मैं उनको अपने न्‍याय-सिद्धान्‍त बताए, जिनके अनुसार आचरण करने पर मनुष्‍य जीवित रहता है।</verse>
				<verse number="12">‘मैंने उनको विश्राम-दिवस भी प्रदान किया, जो मेरे और उनके मध्‍य एक चिह्‍न है कि उनको ज्ञात हो कि मैं प्रभु ही उनको पवित्र करता हूं।</verse>
				<verse number="13">लेकिन इस्राएल के वंशजों ने निर्जन प्रदेश में मुझ से विद्रोह किया। उन्‍होंने मेरी संविधियों के अनुरूप आचरण नहीं किया, बल्‍कि मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों को ताक पर रख दिया, जिनके अनुरूप आचरण करने से मनुष्‍य जीवित रहता है। उन्‍होंने मेरे विश्राम-दिवस की घोर उपेक्षा कर उसको अपवित्र कर दिया। ‘अत: मैंने सोचा कि मैं उनको निर्जन प्रदेश में दण्‍ड देने के लिए उन पर अपनी क्रोधाग्‍नि की वर्षा करूंगा और उनको पूर्णत: नष्‍ट कर दूंगा।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु मुझे अपने नाम के हेतु अपना निश्‍चय त्‍यागना पड़ा। मैंने अपना क्रोध कार्य-रूप में परिणत नहीं किया, जिससे मेरा नाम उन राष्‍ट्रों की दृष्‍टि में अपवित्र न हो जाए, जिनके सामने से मैं इस्राएलियों को निकालकर लाया था।</verse>
				<verse number="15">इसके अतिरिक्‍त मैंने निर्जन प्रदेश में उनसे शपथ खाई कि जो देश मैंने उनको दे दिया है, जो विश्‍व का सर्वश्रेष्‍ठ देश है, जहां दूध और शहद की नदियां बहती हैं, उस देश में मैं उनको नहीं लाऊंगा,</verse>
				<verse number="16">क्‍योंकि उन्‍होंने मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों की उपेक्षा की, मेरी संविधियों के अनुसार आचरण नहीं किया, और मेरे विश्राम-दिवस को अपवित्र किया है। निर्जन प्रदेश में भी उन्‍होंने मूर्तियों पर मन लगाया।</verse>
				<verse number="17">फिर भी मैंने उन पर दयादृष्‍टि की, और उनका वध नहीं किया, उनका निर्जन प्रदेश में पूर्ण अंत नहीं किया।</verse>
				<verse number="18">‘मैंने उस पीढ़ी की सन्‍तान से कहा, “अपनी पिछली पीढ़ी के समान आचरण मत करो, उन की संविधियों और न्‍याय-सिद्धान्‍तों को मत मानो, और न ही उनकी मूर्तियों से स्‍वयं को अशुद्ध करो।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु मैं तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर हूं। मेरी संविधियों पर चलो, मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करने के लिए तत्‍पर रहो।</verse>
				<verse number="20">मेरे विश्राम-दिवस को पवित्र मानो, ताकि वह मेरे और तुम्‍हारे बीच एक चिह्‍न ठहरे, और तुम्‍हें अनुभव हो कि मैं ही तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर हूं।”</verse>
				<verse number="21">‘किन्‍तु इस्राएलियों की नई पीढ़ी ने भी मुझसे विद्रोह किया। उन्‍होंने मेरी संविधियों के अनुरूप आचरण नहीं किया। मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करने में तत्‍परता नहीं दिखाई, जिनका पालन करके मनुष्‍य जीवित रहता है। उन्‍होंने मेरे विश्राम-दिवस को अपवित्र किया। ‘अत: मैंने निश्‍चय किया कि मैं उनको दण्‍ड देने के लिए निर्जन प्रदेश में उन पर अपनी क्रोधाग्‍नि की वर्षा करूंगा, मैं उन पर घातक प्रहार करूंगा।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु प्रहार के लिए उठा हुआ अपना हाथ मैंने रोक लिया। यह मैंने अपने नाम के हेतु किया जिससे मेरा नाम उन राष्‍ट्रों की दृष्‍टि में अपवित्र न हो जाए, जिनके सामने से मैं इस्राएलियों को निकाल कर लाया था।</verse>
				<verse number="23">इसके अतिरिक्‍त, मैंने निर्जन प्रदेश में उनसे शपथ खाई कि मैं उनको राष्‍ट्रों के मध्‍य बिखेर दूंगा, विश्‍व के देशों में उनको तितर-बितर कर दूंगा।</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि उन्‍होंने मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन नहीं किया; उन्‍होंने मेरी संविधियों के अनुरूप आचरण नहीं किया। उन्‍होंने मेरे विश्राम-दिवस को अपवित्र किया। उनकी आंखें अपने पूर्वजों की इष्‍ट मूर्तियों पर लगी रहीं।</verse>
				<verse number="25">मैंने उनको ऐसी संविधियां भी दीं, जो अच्‍छी न थीं। मैंने उनको ऐसे न्‍याय-सिद्धान्‍त भी दिए, जिनका पालन करने पर वे जीवन नहीं प्राप्‍त कर सकते थे।</verse>
				<verse number="26">मैंने उनको उकसाया कि वे अपने पहिलौठे पुत्र की अग्‍नि-बलि चढ़ाएं, और यों मैंने उनको आतंकित किया। मैंने उनकी इस बलि के कारण उनको अशुद्ध जाति बना दिया। मैंने ये सब कार्य इसलिए किए ताकि उनको मालूम हो कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="27">‘ओ मानव, तू इस्राएल के वंशजों से बोल। तू उनसे यह कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: तुम्‍हारे पूर्वजों ने मेरे साथ विश्‍वासघात किया था, और यों मेरी और अधिक निन्‍दा की थी।</verse>
				<verse number="28">जब मैं उन्‍हें उस देश में ले आया जिसको देने की शपथ मैंने खाई थी, तब उन्‍हें जहां-कहीं भी पहाड़ी शिखर दिखाई दिए और जहां-कहीं उन्‍होंने हरे वृक्ष देखे, वहां वे बलि चढ़ाने लगे, पूजा करने लगे, और अपनी बलि और पूजा से मुझे चिढ़ाया। वहां वे सुगन्‍धित धूपद्रव्‍य जलाते थे, और अपनी पेयबलि उण्‍डेलते थे।</verse>
				<verse number="29">तब मैंने उन से पूछा, ‘जिस पहाड़ी शिखर पर तुम जाते हो, वह क्‍या है?’ इसलिए आज तक ऐसे स्‍थान का नाम “पहाड़ी शिखर का पूजास्‍थल” है।)</verse>
				<verse number="30">इसलिए, ओ मानव-पुत्र, तू इस्राएल के वंशजों से यह कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: जैसे तुम्‍हारे पूर्वजों ने मूर्तिपूजा कर के स्‍वयं को अशुद्ध किया था, वैसे ही क्या तुम स्वयं को अशद्ध करोगे? क्‍या तुम भी अपने पूर्वजों की घृणित मूर्तियों का अनुसरण करोगे, और पथ-भ्रष्‍ट होगे?</verse>
				<verse number="31">जब तुम इन मूर्तियों के सामने उपहार-भेंट चढ़ाते हो, जब तुम अपने पुत्रों की अग्‍नि-बलि चढ़ाते हो, तब इस मूर्ति-पूजा के कारण तुम आज तक स्‍वयं को अशुद्ध करते हो। ऐसे घृणित काम करने के पश्‍चात् भी तुम आशा करते हो कि मैं तुम्‍हारे प्रश्‍नों के उत्तर में तुम पर अपनी इच्‍छा प्रकट करूंगा? ओ इस्राएल के वंशजो, मुझे अपने जीवन की सौगन्‍ध है, तुम मेरी इच्‍छा नहीं जान सकोगे।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="32">‘तुम्‍हारे हृदय में यह इच्‍छा उठती है, “आओ, हम भी अन्‍य राष्‍ट्रों के समान, भिन्न-भिन्न देशों की जातियों के समान पत्‍थर और लकड़ी की प्रतिमाएं पूजें।” ओ इस्राएल के वंशजो, तुम्‍हारी यह इच्‍छा कभी पूरी नहीं होगी।</verse>
				<verse number="33">‘ओ इस्राएल के वंशजो, मैं, स्‍वामी-प्रभु कहता हूँ: मेरे जीवन की सौगन्‍ध! मैं अपने बाहुबल से, अपना हाथ बढ़ाकर और तुम्‍हें गुलाम बनानेवाले राष्‍ट्रों पर अपना क्रोध उण्‍डेल कर तुम्‍हारा उद्धार करूंगा, और मैं स्‍वयं तुम्‍हारा राजा हूंगा।</verse>
				<verse number="34">मैं तुम्‍हें राष्‍ट्रों के मध्‍य से निकालूंगा। जिन देशों में तुम तितर-बितर हो गए हो, वहां से मैं अपनी सामर्थ्यपूर्ण भुजा, और उद्धार के हेतु बढ़ाए गए अपने हाथ से तुम्‍हें निकालूंगा, और उन पर अपनी क्रोधाग्‍नि की वर्षा करूंगा।</verse>
				<verse number="35">वहां से निकाल कर मैं तुम्‍हें “राष्‍ट्रों के निर्जन प्रदेश” में लाऊंगा, और वहां मैं आमने-सामने तुम्‍हारा न्‍याय करूंगा।</verse>
				<verse number="36">जैसे मैंने “मिस्र के निर्जन प्रदेश” में तुम्‍हारे पूर्वजों का न्‍याय किया था, और उन्‍हें दण्‍ड दिया था वैसे ही मैं तुम पर मुकदमा चलाऊंगा, और तुम्‍हें दण्‍ड दूंगा।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="37">‘मैं चरवाहे के समान तुम्‍हें छांटने और गिनने के लिए तुम्‍हें अपने डण्‍डे के नीचे से निकालूंगा, और तुम्‍हें विधान के बन्‍धन में बांधूंगा।</verse>
				<verse number="38">जो विद्रोही तुम्‍हारे मध्‍य में हैं, जो मेरे प्रति अपराध करते हैं, उनको मैं अलग करूंगा, और तुम्‍हें शुद्ध करूंगा। जिन देशों में वे अस्‍थायी रूप से प्रवास करेंगे, वहां से भी मैं उनको निकालूंगा। किन्‍तु मैं उन्‍हें इस्राएल देश में प्रवेश नहीं करने दूंगा। तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="39">‘मैं, स्‍वामी-प्रभु कहता हूँ: यदि तुम भी, ओ इस्राएल के वंशजो, मेरी बात सुनना नहीं चाहते, और मूर्ति-पूजा करना चाहते हो, तो जाओ, और अपने-अपने गृह-देवता की मूर्ति को गले लगाओ, उसकी पूजा करो! लेकिन अपनी भेंटों और मूर्तियों द्वारा तुम मेरे पवित्र नाम को अपवित्र नहीं कर पाओगे।</verse>
				<verse number="40">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: इस्राएल के सब वंशज अपने देश में, इस्राएल देश के उच्‍च पहाड़ी शिखर पर, मेरे पवित्र पर्वत पर मेरी आराधना करेंगे। वहां मैं उनकी सेवा-आराधना को स्‍वीकार करूंगा। वहीं मैं तुम्‍हारी सब प्रकार की बलि, सर्वोत्तम वस्‍तुएं, उपहार, तुम्‍हारी पवित्र भेंट लूंगा।</verse>
				<verse number="41">जब मैं राष्‍ट्रों के मध्‍य से तुम्‍हें निकाल कर लाऊंगा, जिन देशों में तुम बिखरे हुए हो, मैं वहां से तुम्‍हें एकत्र करूंगा, तब मैं तुम्‍हें सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य के रूप में ग्रहण करूंगा। मैं सब राष्‍ट्रों के सम्‍मुख स्‍वयं की पवित्रता प्रकट करूंगा, जिसके द्वारा तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं पवित्र हूं।</verse>
				<verse number="42">जब मैं तुम्‍हें इस्राएल देश में लाऊंगा, जिस को देने की प्रतिज्ञा मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों से की थी, तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="43">वहां तुम्‍हें स्‍मरण होगा कि तुमने अपने आचरण और कार्यों से स्‍वयं को भ्रष्‍ट किया था। तब तुम अपने आप से घृणा करोगे कि तुमने ऐसे बुरे काम किए थे।</verse>
				<verse number="44">ओ इस्राएल के वंशजो, मैं तुम्‍हारे दुराचरण और बुरे व्‍यवहार के अनुसार तुम्‍हें दण्‍ड नहीं दूंगा, बल्‍कि अपने नाम के अनुरूप तुमसे दयापूर्ण व्‍यवहार करूंगा। तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="45">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="46">‘ओ मानव, तू अपना मुख दक्षिण की ओर कर, और दक्षिणी प्रदेश के विरुद्ध उपदेश दे तथा नेगेब-क्षेत्र की वन-भूमि के विरुद्ध नबूवत कर।</verse>
				<verse number="47">तू नेगेब-क्षेत्र में रहनेवाले वनवासियों से यह कह, ओ वनवासियो, प्रभु का यह सन्‍देश सुनो: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, देखो, मैं तुम्‍हारे वन में आग लगानेवाला हूं। यह आग वन के प्रत्‍येक हरे और सूखे वृक्ष को भस्‍म कर देगी। यह दावानल कभी नहीं बुझेगा, और उसकी धधकती ज्‍वाला से उत्तर से दक्षिण तक समस्‍त वन-प्रदेश झुलस जाएगा।</verse>
				<verse number="48">तब सब प्राणी जान लेंगे कि यह आग मैं-प्रभु ने ही लगाई है, और यह कभी नहीं बुझेगी।’</verse>
				<verse number="49">मैंने कहा, ‘हे स्‍वामी-प्रभु, ये लोग कहते हैं कि मैं नए-नए दृष्‍टांत गढ़ता हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, तू अपना मुख यरूशलेम की ओर कर, और पवित्र स्‍थानों के विरुद्ध उपदेश दे। तू इस्राएल देश के विरुद्ध नबूवत कर,</verse>
				<verse number="3">और उससे यह कह, प्रभु यों कहता है: देख, मैं तेरे विरुद्ध हूं, और मियान से अपनी तलवार निकाल रहा हूं। मैं तेरे धार्मिक व्यक्‍ति और दुर्जन दोनों को नष्‍ट करूंगा।</verse>
				<verse number="4">मैं मियान से तलवार निकालूंगा, और दक्षिण से उत्तर तक सब प्राणियों का वध करूंगा, चाहे वे धार्मिक हों और चाहे दुर्जन।</verse>
				<verse number="5">तब सब प्राणियों को ज्ञात होगा कि मैं-प्रभु ने अपनी तलवार मियान से बाहर निकाली है। मैं उसको फिर मियान में नहीं रखूंगा।</verse>
				<verse number="6">इसलिए, ओ मानव, तू आह भर! इस्राएल देश के निवासियों के सामने तू अत्‍यन्‍त पश्‍चात्तापी हृदय के साथ दु:ख मना।</verse>
				<verse number="7">जब वे तुझ से पूछेंगे, “आप क्‍यों दु:ख मना रहे हैं?” तब तू उनको बताना, “समाचार के कारण; क्‍योंकि ऐसी घटना घटनेवाली है जिसको देखकर सब लोगों का हृदय कांप उठेगा, उनके हाथ सुन्न पड़ जाएंगे। वे भय से मूच्‍छिर्त हो जाएंगे। वे अपने पैरों पर खड़े न हो सकेंगे। देखो, महाविनाश आ रहा है। यह विनाशकारी घटना अवश्‍य घटेगी,” स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।’</verse>
				<verse number="8">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="9">‘ओ मानव, तू नबूवत कर और यह कह, प्रभु यों कहता है: देखो, एक तलवार! सान पर चढ़ाकर उसकी धार तेज की गई, उसको चमकाया गया है।</verse>
				<verse number="10">वह संहार करने के लिए तेज की गई, बिजली की तरह चमकने के लिए उसको चमकाया गया है। यह सुन कर क्‍या हम हर्ष मनाएं? नहीं! मेरे पुत्र, तूने छड़ी की मार को तुच्‍छ समझा था, तू सोंठी से घृणा करता था।</verse>
				<verse number="11">इसलिए तलवार को चमकाया गया कि वह हाथ में पकड़ी जा सके। वधिक के हाथ में देने के लिए उसको तेज किया गया और चमकाया गया।</verse>
				<verse number="12">ओ मानव, छाती पीटकर रो, और शोक मना; क्‍योंकि मेरी तलवार मेरे ही निज लोगों के विरुद्ध, मियान से निकली है। इस्राएल के समस्‍त उच्‍चाधिकारी भी मेरे निज लोगों के साथ तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे। इसलिए तू छाती पीट-पीटकर रो।</verse>
				<verse number="13">यह परीक्षा का समय है। यदि तू छड़ी की मार को तुच्‍छ समझे तो उससे क्‍या?’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="14">‘ओ मानव, इसलिए नबूवत कर और ताली बजा-बजाकर तलवार का प्रहार दोबारा नहीं, तिबारा होने दे। यह तलवार उनके लिए है जिनका वध होना है। यह महावध की तलवार है। जो कोठरियों में छिप कर बैठे हैं, वे भी इसकी मार से नहीं बच सकते।</verse>
				<verse number="15">उन के हृदय डर से कांप उठेंगे। वे प्रवेश-द्वारों पर लड़खड़ाकर गिर पड़ेंगे; क्‍योंकि मैंने चमकीली तलवार दी है। देखो, वह बिजली के सदृश चमकीली है। मैंने महावध के लिए उसको चमकाया है।</verse>
				<verse number="16">‘ओ मेरी तलवार, दुधारी बन, और दाहिनी ओर प्रहार कर! मियान से बाहर आ, और बाईं ओर प्रहार कर! जिस ओर तेरी धार हो, उसी ओर वध कर।</verse>
				<verse number="17">मैं भी ताली बजाऊंगा, और महावध से अपना क्रोध शान्‍त करूंगा। मुझ-प्रभु की यही वाणी है।’</verse>
				<verse number="18">मुझे प्रभु का सन्‍देश फिर मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="19">‘ओ मानव, तू दो मार्ग का मानचित्र बना, जहां से बेबीलोन के राजा की तलवार आएगी। दोनों मार्गों का उद्गम स्‍थल एक ही देश होगा। जहां से मार्ग नगर की ओर शुरू होगा, वहां तू एक पथ-प्रदर्शक चिह्‍न बनाना।</verse>
				<verse number="20">फिर उस तलवार के आने के लिए एक मार्ग बना: यह “अम्‍मोन देश के रब्‍बा नगर” तक जाएगा; और दूसरा “यहूदा प्रदेश के सुदृढ़ नगर यरूशलेम” तक जएगा।</verse>
				<verse number="21">बेबीलोन का राजा इन दोनों मार्गों के उद्गम स्‍थल पर खड़ा है, और वह शकुन विचार रहा है कि वह किस मार्ग पर जाए: वह तीरों को हिलाता है; वह तराफीम गृह-देवताओं से पूछता है; वह कलेजे को देखता है।</verse>
				<verse number="22">उसके दाहिने हाथ में यरूशलेम के नाम पर चिट्ठी निकली है। वह मुंह खोल कर पुकारता है। वह अत्‍यन्‍त उच्‍च स्‍वर में आदेश देता है कि प्रवेश-द्वारों पर युद्ध-यंत्र लगाओ, दमदमा बान्‍धो, और मोर्चाबन्‍दी करो।</verse>
				<verse number="23">लेकिन यरूशलेम के निवासियों को यह शकुन झूठ प्रतीत हो रहा है। उन्‍होंने तो गंभीर शपथ खाई है। किन्‍तु यह उनका अधर्म स्‍मरण करा रहा है ताकि उनको बन्‍दी बना ले!</verse>
				<verse number="24">‘ओ यरूशलेम-वासियो, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: तुम्‍हारा अधर्म तुम्‍हें स्‍मरण हुआ, तुम्‍हारे अपराध प्रकट हो गए; जो कुकर्म तुमने किए हैं, उन पर से परदा हट गया। तुम्‍हें इन सब का स्‍मरण हो गया, इसलिए तुम इन्‍हीं के द्वारा बन्‍दी बनाए जाओगे।</verse>
				<verse number="25">‘और तू, ओ महा-अशुद्ध दुर्जन, इस्राएल के शासक! तेरा अन्‍तकाल आ गया, तेरे अन्‍तिम दण्‍ड का समय निकट आ गया।</verse>
				<verse number="26">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: तू अपनी पगड़ी उतार दे। अपने सिर से मुकुट अलग कर। तू पहले जैसा अधिपति नहीं रहा। जो नीचा है, उसे ऊंचा कर; और जो ऊंचा है, उसे नीचा।</verse>
				<verse number="27">मैं तेरे मुकुट को नष्‍ट कर दूंगा, हां निस्‍सन्‍देह मैं उसको नष्‍ट कर दूंगा। मैं उसका नामोनिशान मिटा दूंगा। हां, जब उसका वास्‍तविक स्‍वामी आएगा तब मैं वह उसको दे दूंगा।</verse>
				<verse number="28">‘ओ मानव, तू अम्‍मोन देश के विरुद्ध नबूवत कर। स्‍वामी-प्रभु अम्‍मोन के निवासियों के सम्‍बन्‍ध में यह कहता है; क्‍योंकि उन्‍होंने प्रभु की निन्‍दा की थी। ‘महावध के लिए मियान से बाहर निकली तलवार! वह खूब चमचमा रही है! वह बिजली के सदृश चमक रही है।</verse>
				<verse number="29">वे तेरे कुशल-मंगल के लिए झूठे दर्शन देखते हैं, तेरे लिए झूठे शकुन विचारते हैं। ओ तलवार, तू महा-अशुद्ध दुर्जनों की गर्दन पर चल! उनका अन्‍तकाल आ गया, उनके अंतिम दण्‍ड का समय आ गया।</verse>
				<verse number="30">अब तू मियान में लौट आ। ओ अम्‍मोनी कौम! जिस स्‍थान पर तू बनाई गई, जिस देश में तेरी उत्‍पत्ति हुई, उसी में मैं तेरा न्‍याय करूंगा, तुझे दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="31">मैं अपनी क्रोधाग्‍नि की वर्षा तुझ पर करूंगा, मैं तुझे अपने क्रोध से भस्‍म कर दूंगा। मैं तुझ को उन लोगों के हाथ में सौंप दूंगा, जो खून करने में हिचकते नहीं, जो हत्‍या करने वाले कुशल सैनिक हैं।</verse>
				<verse number="32">तू आग का कौर बनेगी! देश में तेरा खून बहाया जाएगा, तेरा नामोनिशान मिट जाएगा, और तुझे कोई स्‍मरण नहीं करेगा। मुझ-प्रभु की यही वाणी है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, तू ही न्‍याय कर। हत्‍यारे यरूशलेम नगर के अपराधों का तू ही न्‍याय कर। उसने जो घृणित कार्य किए हैं, उन सब को उसे बता।</verse>
				<verse number="3">तू उस से यह कहना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ यरूशलेम, तू अपने मध्‍य में हत्‍या-रक्‍तपात करता है, और यों अपने विनाश को स्‍वयं निमंत्रण देता है। तू मूर्तियां बनाता है, और यों स्‍वयं को अशुद्ध करता है।</verse>
				<verse number="4">तूने हत्‍या का दुष्‍कर्म करके स्‍वयं को दोषी सिद्ध किया है। तूने मूर्तियां बनाकर स्‍वयं को अशुद्ध किया है। ओ यरूशलेम, तूने ये कुकर्म किए और अपने अन्‍तकाल को समीप बुलाया। तेरे विनाश का निर्धारित समय आ गया है। मैंने इसीलिए सब राष्‍ट्रों की दृष्‍टि में तुझे निन्‍दनीय बना दिया है। सब देश तेरा मजाक उड़ाते हैं।</verse>
				<verse number="5">ओ बदनाम नगर! ओ अशान्‍त नगर! जो देश तेरे निकट हैं, और जो तुझ से दूर हैं, वे सब तेरी हंसी उड़ाएंगे।</verse>
				<verse number="6">‘तेरे उच्‍चाधिकारी हत्‍या करने के लिए सदा तत्‍पर रहते हैं। इस्राएल का हर एक उच्‍चाधिकारी अपने बल के अनुसार हत्‍या करता है।</verse>
				<verse number="7">तेरे निवासी अपने माता-पिता का आदर नहीं करते। तुझ में अस्‍थायी रूप से प्रवास करनेवाले विदेशियों पर अत्‍याचार होता है। अनाथ बच्‍चों और विधवाओं को न्‍याय नहीं मिलता है।</verse>
				<verse number="8">जो बातें मेरी दृष्‍टि में पवित्र हैं, तेरे निवासी उनको तुच्‍छ समझते हैं। वे मेरे पवित्र विश्राम-दिवस को अपवित्र करते हैं।</verse>
				<verse number="9">तुझमें ऐसे लोग निवास करते हैं, जो हत्‍या करने के लिए दूसरों पर दोष लगाते हैं, जो पहाड़ी शिखर के पूजास्‍थलों पर भोजन करते हैं और जो व्‍यभिचार करते हैं।</verse>
				<verse number="10">ओ यरूशलेम, तुझ में ऐसे भी लोग रहते हैं, जो अपने पिता की स्‍त्री के साथ संभोग करते हैं, जो ऋतुमति स्‍त्री के साथ बलात् सहवास करते हैं।</verse>
				<verse number="11">वे अपने पड़ोसी की पत्‍नी के साथ कुकर्म करते हैं। तुझमें रहनेवाले ऐसे भी ससुर हैं जो अपनी बहू पर बलात्‍कार करते और यों उसका शील भ्रष्‍ट करते हैं। कुछ भाई ऐसे भी हैं, जो अपनी सौतेली बहिन से कुकर्म करते हैं।</verse>
				<verse number="12">‘ओ यरूशलेम, तेरे निवासी, हत्‍या करने के लिए घूस लेते हैं। वे ब्‍याज पर धन देते हैं, और सूद खाते हैं। वे अपने पड़ोसियों का शोषण करते हैं। ‘ओ यरूशलेम, तूने मुझे भुला दिया है,’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="13">‘अन्‍याय और शोषण से तूने जो धन कमाया है, तेरी चहारदीवारी के मध्‍य जो रक्‍तपात किया गया है, उसके कारण मेरी क्रोधाग्‍नि भड़क उठी है, और मैं तुझ पर हाथ उठाऊंगा।</verse>
				<verse number="14">जब मैं तेरे कुकर्मों के अनुसार तेरा न्‍याय करूंगा, और तुझको दण्‍ड दूंगा, तब तू मेरे न्‍याय को सह सकेगा? क्‍या तुझ में इतना साहस है? क्‍या तेरी भुजाओं में इतना बल है कि मेरे प्रहार को झेल सके? जो मैं करने जा रहा हूं, वह मै-प्रभु ने तुझसे कह दिया, और मैं अपने निश्‍चय के अनुसार तुझे दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="15">‘ओ यरूशलेम, मैं तेरे निवासियों को विश्‍व के राष्‍ट्रों में बिखेर दूंगा। मैं उनको भिन्न-भिन्न देशों में तितर-बितर कर दूंगा, और यों मैं तेरी अशुद्धता को तुझ से दूर करूंगा।</verse>
				<verse number="16">तू स्‍वयं अपने कुकर्मों के कारण सब राष्‍ट्रों की दृष्‍टि में अशुद्ध ठहरेगा। ओ यरूशलेम, तब तुझे मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।’</verse>
				<verse number="17">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="18">‘ओ मानव, इस्राएल का वंश, मेरी दृष्‍टि में धातु का मैल हो गया है। इस्राएल के वंशज मानो चांदी, पीतल, रांगा, सीसा और लोहा हैं, और उन पर मैल जम गया है।</verse>
				<verse number="19">इस कारण मैं स्‍वामी-प्रभु कहता हूँ: ओ इस्राएल के वंशजो, तुम सब के सब धातु का मैल हो गए हो, इसलिए मैं तुम्‍हें यरूशलेम नगर के भीतर एकत्र करूंगा।</verse>
				<verse number="20">जैसे सुनार चाँदी, पीतल, लोहा, रांगा और सीसे का मैल साफ करने के लिए उनको भट्टी में डालता है; धातु पिघलाने के लिए वह धोंकनी से आग धधकाता है, उसी प्रकार मैं अपनी क्रोधाग्‍नि तुम पर भड़काऊंगा, और तुम्‍हें एकत्र करूंगा। मैं तुम्‍हें भट्टी में झोंक दूंगा, और तुम्‍हें गला दूंगा।</verse>
				<verse number="21">मैं तुम्‍हें एकत्र करूंगा; और अपनी क्रोधाग्‍नि रूपी धोंकनी तुम पर फूंकूंगा और तुम गल जाओगे।</verse>
				<verse number="22">जैसे भट्टी में चांदी गल जाती है वैसे ही तुम भी उसके अन्‍दर गल जाओगे। तब तुम्‍हें अनुभव होगा कि मैंने, तुम्‍हारे प्रभु ने तुम पर अपनी क्रोधाग्‍नि की वर्षा की है।’</verse>
				<verse number="23">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="24">‘ओ मानव, तू यरूशलेम से यह कह: तू परती भूमि है, जिस पर वर्षा नहीं हुई। प्रभु के कोप-दिवस पर तुझ पर वर्षा नहीं हुई।</verse>
				<verse number="25">तेरे उच्‍चाधिकारी दहाड़ते हुए सिंह हैं, जो अपने शिकार को चीर-फाड़ रहे हैं। उन्‍होंने मनुष्‍यों को खा लिया है। उन्‍होंने जनता के धन और कीमती वस्‍तुओं को हड़प लिया है। उन्‍होंने नगर में अनेक विवाहित स्‍त्रियों को विधवा बना दिया है।</verse>
				<verse number="26">ओ यरूशलेम, तेरे पुरोहित मेरे नियम-विधियों का उल्‍लंघन करते हैं। उन्‍होंने मेरी पवित्र वस्‍तुओं को अपवित्र किया है। वे मुझ-प्रभु को अर्पित पवित्र वस्‍तु, और जन-साधारण की वस्‍तु में कोई भेद नहीं करते। उन्‍होंने लोगों को यह भी नहीं सिखाया कि कौन-सी वस्‍तु मेरी दृष्‍टि में शुद्ध है, और कौन-सी अशुद्ध। उन्‍होंने मेरे पवित्र विश्राम-दिवस की उपेक्षा की है जिसके कारण मैं अपवित्र समझा गया हूँ।</verse>
				<verse number="27">सच तो यह है कि तेरे उच्‍चाधिकारी भेड़िये हैं। वे भेड़ियों के समान शिकार को चीरते-फाड़ते हैं, खून बहाते हैं, अनुचित लाभ के लिए हत्‍या करते हैं।</verse>
				<verse number="28">‘ओ यरूशलेम, तेरे नबी अपने लोगों के लिए मानो झूठ पर सफेदी चढ़ाते हैं। वे झूठे दर्शन देखते हैं, और उनके लिए मिथ्‍या सगुन विचारते हैं। वे मेरे नाम से झूठ बोलते हैं, कि मैं, स्‍वामी-प्रभु ने यह कहा है जब कि मैं उनसे कुछ कहता भी नहीं हूँ।</verse>
				<verse number="29">‘देश के साधारण-जन भी शोषण-अन्‍याय करते और चोरी-डकैती करते हैं। उन्‍होंने गरीबों और दीन-दरिद्रों पर अत्‍याचार किया है। उन्‍होंने प्रवासियों को अन्‍यायपूर्वक लूटा है।</verse>
				<verse number="30">मैंने उनके मध्‍य में ऐसे मनुष्‍य की तलाश की, जो मेरे और देश के बीच दीवार बन कर खड़ा हो जाए, जो बाड़े को सुधारे, और मेरे सामने ऐसा खड़ा हो कि मुझे देश का नाश न करना पड़े। लेकिन सम्‍पूर्ण देश में मुझे एक भी ऐसा मनुष्‍य नहीं मिला।</verse>
				<verse number="31">अत: मैंने अपनी क्रोधाग्‍नि उन पर उण्‍डेल दी। मैंने अपने क्रोध की ज्‍वाला से उनको भस्‍म कर दिया। मैंने उनके आचरण का प्रतिफल उन्‍हीं के सिर पर लौटा दिया।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, सुन: दो स्‍त्रियाँ थीं। दोनों सगी बहिनें थीं।</verse>
				<verse number="3">वे बचपन से ही वेश्‍या का काम करती थीं। उन्‍होंने मिस्र देश में वेश्‍यावृत्ति की थी। वहीं उनकी छातियाँ दबाई गईं। वहीं उनके कुंवारे पेट पर हाथ फेरे गए।</verse>
				<verse number="4">‘बड़ी बहिन का नाम ओहोला और छोटी बहिन का नाम ओहोलीबा था। मैंने उन दोनों बहिनों को अपना लिया। उनके पुत्र-पुत्रियाँ उत्‍पन्न हुए। ‘ओहोला मानो सामरी नगर है, और यरूशलेम ओहोलीबा है।</verse>
				<verse number="5">‘जब ओहोला मेरी थी तब भी उसने व्‍यभिचार-कर्म किया। वह अपने पड़ोसी असीरियाओं पर जो उसके प्रेमी थे, मोहित हो गई।</verse>
				<verse number="6">ये बैंगनी पोशाक से सजे असीरियाई योद्धा, राज्‍यपाल और सेनापति थे; सब सुन्‍दर जवान थे, और घोड़ों पर सवारी करते थे।</verse>
				<verse number="7">ओहोला ने उन सब सैनिकों के साथ व्‍यभिचार किया। ये असीरिया देश के परमवीर सैनिक थे। ओहोला उन पर मोहित हो गई, और उनकी मूर्तियों से स्‍वयं को अशुद्ध कर लिया।</verse>
				<verse number="8">जो व्‍यभिचार-कर्म वह मिस्र देश में करती थी, उसको उसने नहीं छोड़ा। बचपन में भी पुरुषों ने उसके साथ सहवास किया था। उसकी कुंआरी छातियों पर हाथ फेरे थे, और उसके साथ सम्‍भोग कर अपनी कामाग्‍नि बुझाई थी।</verse>
				<verse number="9">अत: मैंने उसको उसके प्रेमियों के हाथ में, असीरियाई सैनिकों के हाथ में सौंप दिया, जिन पर वह मोहित हुई थी।</verse>
				<verse number="10">असीरियाई सैनिकों ने उसको नग्‍न किया, और अन्‍त में तलवार से उसका वध कर दिया। यह उसके कुकर्मों का दण्‍ड था। इस न्‍याय-दण्‍ड के पश्‍चात् उसका नाम स्‍त्रियों में कुख्‍यात हो गया। असीरियाई सैनिकों ने उसके पुत्र-पुत्रियों को बन्‍दी बना लिया।</verse>
				<verse number="11">‘ओहोला की बहिन ओहोलीबा ने अपनी बहिन का विनाश देखा, तो भी उसने मोहित होकर अपनी बहिन से अधिक व्‍यभिचार किया। वह अपनी बहिन से एक कदम आगे बढ़ गई।</verse>
				<verse number="12">वह असीरियाई राज्‍यपालों और सेनापतियों पर, अस्‍त्र-शस्‍त्र से सज्‍जित योद्धाओं और घुड़सवारों पर, मोहित हो गई। ये सब सुन्‍दर जवान थे।</verse>
				<verse number="13">मैंने देखा कि वह अशुद्ध हो गई है। वस्‍तुत: दोनों बहिनों का आचरण एक-जैसा था।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु नहीं, ओहोलीबा ने व्‍यभिचार कुकर्म में अपनी बहिन को पीछे छोड़ दिया। उसने कसदी कौम के पुरुषों के चित्र देखे, जो दीवार पर लालरंग से अंकित थे।</verse>
				<verse number="15">पुरुषों की कमर में फेंटा बन्‍धा था। उनके सिर पर पगड़ी थी, जिसका छोर लहलहा रहा था। वे सब पुरुष उच्‍चाधिकारी दिखाई दे रहे थे। ये चित्र बेबीलोन के रहनेवालों के थे, जिनकी मातृभूमि कसदी देश है।</verse>
				<verse number="16">‘ओहोलीबा ने उनको देखा और वह उन पर मोहित हो गई। उसने बेबीलोन के पास अपने दूत भेजे।</verse>
				<verse number="17">बेबीलोन के लोग उसकी प्रेम-शैया पर आए, और उसके साथ सम्‍भोग कर उसको अशुद्ध किया। जब वह उनसे भ्रष्‍ट हो गई तब उसका मन उनसे ऊब गया, और उसने उनसे मुंह फेर लिया।</verse>
				<verse number="18">‘जब वह खुले-आम व्‍यभिचार करने लगी, और अपना शरीर सब के सामने उघाड़ने लगी, तब मैंने घृणा से उसकी ओर से मुंह फेरा, जैसा मैंने उसकी बहिन से मुंह फेरा था।</verse>
				<verse number="19">फिर भी वह दिन-प्रतिदिन व्‍यभिचार करती रही। वह अपने बचपन के दिन याद करती थी, जब वह मिस्र देश में व्‍यभिचार करती थी।</verse>
				<verse number="20">वहां वह ऐसे प्रेमियों पर मोहित हुई थी, जिनके लिंग गधों के समान, और वीर्य घोड़ों के समान था।</verse>
				<verse number="21">‘ओ ओहोलीबा, तू अपने बचपन के व्‍यभिचार-कर्म की पुन: कामना करती थी, जब मिस्र निवासी तेरे कुंवारे पेट पर हाथ फेरते थे, जब वे तेरी कुंवारी छातियों को दबाते थे।</verse>
				<verse number="22">‘ओ ओहोलीबा, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, तेरे प्रेमी तुझ से ऊब गए हैं। मैं इन्‍हीं प्रेमियों को तेरे विरुद्ध उभाड़ूंगा और उनसे तुझ पर चारों ओर से आक्रमण कराऊंगा। वे तुझ पर चढ़ाई करेंगे:</verse>
				<verse number="23">बेबीलोन के निवासी कसदी सैनिक, पकोद, शो और कोआ कबीले के सैनिक और उनके साथ सब असीरियाई सैनिक, आकर्षक युवक, राज्‍यपाल, सेनापति, नायक और योद्धा। ये सब घोड़ों पर सवार होंगे।</verse>
				<verse number="24">ये रथों, छकड़ों और विशाल जनसमूह के साथ उत्तरी दिशा से तुझ पर हमला करेंगे। ये फरियां, ढालें और शिरस्‍त्राण धारण किए हुए तेरे चारों ओर मोर्चाबन्‍दी करेंगे। मैं उनके हाथ में न्‍याय-निर्णय करने का दायित्‍व सौंपूंगा, और वे अपने न्‍याय-सिद्धान्‍तों के अनुसार तेरा न्‍याय करेंगे।</verse>
				<verse number="25">मैं तुझ पर अपना क्रोध प्रेषित करूंगा, ताकि वे क्रोध में डूबकर तेरे साथ कठोरतम व्‍यवहार करें। वे तेरे नाक-कान काट लेंगे और जो तेरे नगरवासी बच जाएंगे उनको वे तलवार से मौत के घाट उतार देंगे। वे तेरे पुत्र और पुत्रियों को बन्‍दी बना लेंगे, और तेरे बचे हुए लोगों को आग में झोक देंगे।</verse>
				<verse number="26">वे तेरे वस्‍त्र उतार लेंगे और तेरे कीमती गहने तुझ से छीन लेंगे।</verse>
				<verse number="27">यों मैं तेरी कामुकता और तेरे व्‍यभिचार-कर्म का अन्‍त कर दूंगा, जो तूने मिस्र निवासियों से सीखे थे, और वहां से उनको अपने साथ लाई थी। तब तू मिस्र-निवासियों की ओर नहीं देखेगी, और न फिर कभी उनका स्‍मरण करेगी।</verse>
				<verse number="28">मैं स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ: ओ ओहोलीबा, तू जिन से घृणा करती है, उन्‍हीं के हाथ में मैं तुझको सौंप दूंगा। जिन लोगों से तू ऊब कर विमुख हो गई थी, उन्‍हीं के अधिकार में मैं तुझ को कर दूंगा।</verse>
				<verse number="29">वे तुझ से शत्रुता का व्‍यवहार करेंगे, तेरे परिश्रम का फल तुझ से छीन लेंगे, और तेरे वस्‍त्र उतारकर तुझको नग्‍न छोड़ जाएंगे। तेरे नग्‍न किए जाने पर तेरे व्‍यभिचार का कुकर्म प्रकट हो जाएगा।</verse>
				<verse number="30">तेरे साथ क्‍यों ऐसा व्‍यवहार किया जाएगा? क्‍योंकि तूने अन्‍य राष्‍ट्रों के साथ व्‍यभिचार किया है, और उनकी मूर्तियों से स्‍वयं को भ्रष्‍ट किया है। तेरी कामुकता और वेश्‍यावृत्ति के कारण ही तेरे साथ यह व्‍यवहार किया जाएगा।</verse>
				<verse number="31">तू अपनी बहिन के मार्ग पर चली, अत: मैं उसका प्‍याला तेरे हाथ में दूंगा।</verse>
				<verse number="32">‘सुन, मैं स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ: तू भी अपनी बहिन के प्‍याले में से मेरे कोप की मदिरा पिएगी; यह प्‍याला गहिरा और चौड़ा है। उसमें मेरे कोप की मदिरा अपार मात्रा में समाई हुई है। उसको पीने पर लोग तुझ पर हंसेंगे, वे तेरा मजाक उड़ाएंगे।</verse>
				<verse number="33">तू मतवालेपन में डूब जाएगी, तू दु:ख से छक जाएगी। तेरी बहिन सामरी का प्‍याला, आतंक और विध्‍वंस का प्‍याला है!</verse>
				<verse number="34">तू उसकी मदिरा पिएगी, मदिरा की अन्‍तिम बूंद तक पिएगी और मतवाली होकर अपने सिर के बाल नोचेगी, तू अपनी छातियों में नाखून गड़ाएगी। देख, मैंने तुझ से कह दिया।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="35">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, ‘तूने मुझे भुला दिया, अपना मुंह मुझ से फेर लिया, और कीचड़ के समान मुझे फेंक दिया। अत: अब तू अपनी कामुकता और व्‍यभिचार के कुकर्म का फल भोग।’</verse>
				<verse number="36">प्रभु ने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, तू ओहोला और ओहोलीबा का न्‍याय कर, और उसके पश्‍चात् उनके घृणित कर्म उन्‍हें बता।</verse>
				<verse number="37">उन्‍होंने व्‍यभिचार का कुकर्म किया है: उन्‍होंने मेरी आराधना न कर अन्‍य देवताओं की पूजा की है, और उनको प्रसन्न करने के लिए मुझसे उत्‍पन्न अपने पुत्रों की बलि चढ़ाई है। उनके हाथों में खून लगा है।</verse>
				<verse number="38">इतना ही नहीं, उन्‍होंने मेरे साथ यह व्‍यवहार किया: उन्‍होंने अपने पूजा-दिवस पर मेरे पवित्र स्‍थान को अशुद्ध किया, और मेरे पवित्र विश्राम-दिवस को अपवित्र।</verse>
				<verse number="39">जिस दिन उन्‍होंने अपने देवताओं की मूर्तियों के सामने अपने पुत्रों की बलि चढ़ाई, उसी दिन वे मेरे पवित्र स्‍थान में आईं, और उसको अशुद्ध कर दिया। ओ मानव-पुत्र, देख, उन्‍होंने मेरे भवन के भीतर क्‍या किया है।</verse>
				<verse number="40">‘ओ ओहोलीबा, ओहोला के साथ तूने दूर-दूर के पुरुषों को निमंत्रण देकर बुलाया। तूने दूत भेजे, और वे आए। तूने उनके लिए स्‍नान किया, आंखों में काजल भरा। तूने गहने पहने और स्‍वयं को सजाया-संवारा।</verse>
				<verse number="41">तू गाव-तकिए के सहारे लेट गई। तेरे सामने एक मेज थी, जिस पर तूने मेरा सुगन्‍धित धूप-द्रव्‍य और पवित्र तेल रखा था।</verse>
				<verse number="42">तेरे चारों ओर भोग-विलास में मस्‍त लोगों की भीड़ मंडरा रही थी। जन-साधारण के साथ भयंकर पियक्‍कड़ भी थे, जिन को तूने निर्जन प्रदेश से बुलाया था। उन्‍होंने तुझे और तेरी बहिन की कलाइयों में चूड़ियाँ पहिनाईं और तेरे और तेरी बहिन के सिर पर भव्‍य मुकुट रखे।</verse>
				<verse number="43">‘मैंने सोचा: यह व्‍यभिचारिणी औरत है! यह व्‍यभिचार करते-करते बुढ़ा गई। फिर भी लोग इसके साथ व्‍यभिचार करते हैं।</verse>
				<verse number="44">ये इसके साथ सम्‍भोग करते हैं। जैसे पुरुष वेश्‍या के साथ करते हैं ऐसे ही वे महापापिनी ओहोला और ओहोलीबा के पास गए और उनसे सम्‍भोग किया।</verse>
				<verse number="45">अत: धार्मिक मनुष्‍य ओहोला और ओहोलीबा का न्‍याय-निर्णय करेंगे, और जो दण्‍ड व्‍यभिचारिणी स्‍त्रियों और हत्‍या करने वाली स्‍त्रियों को दिया जाता है, वही दण्‍ड उनको भी मिलेगा। निस्‍सन्‍देह ओहोला और ओहोलीबा व्‍यभिचारिणी हैं। उनके हाथों में खून लगा है।’</verse>
				<verse number="46">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, ‘मैं ओहोला और ओहोलीबा पर आक्रमण करने के लिए एक विशाल भीड़ लाऊंगा। मैं दोनों बहिनों को आतंक और लूट का शिकार बना दूंगा।</verse>
				<verse number="47">भीड़ के लोग उनको पत्‍थर से मारेंगे, अपनी तलवार से उनके टुकड़े-टुकड़े करेंगे। वे उनके पुत्र-पुत्रियों का वध करेंगे, और उनके घरों में आग लगा देंगे।</verse>
				<verse number="48">इस प्रकार मैं देश में होनेवाले व्‍यभिचार के कुकर्म का अन्‍त कर दूंगा। इससे देश की सब स्‍त्रियां सावधान हो जाएंगी, और वे तुम्‍हारे समान व्‍यभिचार न करेंगी और कामुकता से बची रहेंगी।</verse>
				<verse number="49">तुम्‍हारी कामुकता का फल तुम्‍हारे सिर पर पड़ेगा। तुम अपनी पापपूर्ण मूर्तिपूजा का दण्‍ड भोगोगे। तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही स्‍वामी-प्रभु हूँ।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">निष्‍कासन के नौंवे वर्ष के दसवें महीने की दसवीं तारीख को प्रभु का यह सन्देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, आज कौन-सा दिन है? आज के दिन का नाम तू लिख; क्‍योंकि आज के दिन ही बेबीलोन के राजा ने यरूशलेम नगर को घेर लिया था।</verse>
				<verse number="3">तू इस्राएल के विद्रोही वंशजों को यह दृष्‍टांत सुनाना। तू उनसे यह कहना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: हण्‍डे को आग पर रखो, चूल्‍हे पर रखो; और उसमें पानी उण्‍डेलो।</verse>
				<verse number="4">पशुशाला से मोटा ताजा पशु लो, और हण्‍डे में मांस के सर्वोत्तम टुकड़े डालो: जांघ और कंधे का गोश्‍त। हण्‍डे में नरम हड्डियाँ भी भर दो। हण्‍डे के नीचे चूल्‍हे में लकड़ियों का ढेर लगाओ और मांस को खूब उबालो, यहां तक की हड्डियां भी पक जाएं।</verse>
				<verse number="5"></verse>
				<verse number="6">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: यह नगरी मानो हण्‍डा है। धिक्‍कार है इसको! यह हत्‍या करने वाली नगरी है। धिक्‍कार है इस हण्‍डे को! इसमें जंग लगा है, और यह जंग इससे छूटा नहीं है। एक-एक टुकड़ा इसमें से निकाल लो, चुनने की आवश्‍यकता नहीं।</verse>
				<verse number="7">जो हत्‍या इस नगरी ने की है, उसका खून अब तक विद्यमान है। उसने खून को रेत से ढांपने के लिए भूमि पर नहीं उण्‍डेला है। वरन् उसको नंगी चट्टान पर उण्‍डेला है।</verse>
				<verse number="8">इसलिए मैंने भी उसका खून, जो खून उसने बहाया है, नंगी चट्टान पर उण्‍डेला है, भूमि पर नहीं; अन्‍यथा रेत उसको ढक लेती! चट्टान पर उसका खून देखकर मेरा क्रोध भड़केगा, और मैं उससे प्रतिशोध लूंगा।’</verse>
				<verse number="9">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘धिक्‍कार है इस खूनी नगरी को, इस हण्‍डे को! मैं हण्‍डे कि आग को और धधकाऊंगा।</verse>
				<verse number="10">चूल्‍हे में और लकड़ी डालो, और आग धधकाओ। मांस को और पकाओ, उसमें मसाला भूनो। हड्डियों को भी गला दो।</verse>
				<verse number="11">उसके बाद हण्‍डे को खाली करो, और खाली हण्‍डा अंगारों पर रखो जिससे वह गर्म हो, उसका पीतल लाल हो जाए, उसका मैल पिघले, और उसके अन्‍दर का जंग जल जाए।</verse>
				<verse number="12">चाहो तो तुम प्रयत्‍न करके देख लो, मैं जंग न निकाल सका, और थक गया। जंग की तह मोटी है, वह आग से भी नहीं छूटेगी।</verse>
				<verse number="13">ओ यरूशलेम नगरी! यह जंग तेरी कामुकता है, जो गन्‍दा मैल है। मैंने तुझसे यह अशुद्धता, यह कामुकता छुड़वाने की बार-बार कोशिश की; पर मैं अपने प्रयत्‍न में सफल नहीं हुआ! तू शुद्ध नहीं हुई। अत: अब, जब तक मैं तुझे दण्‍ड देकर अपना क्रोध शान्‍त न कर लूंगा, तब तक तू शुद्ध न होगी।</verse>
				<verse number="14">देख, मैं-प्रभु ने यह कहा है, और यह अवश्‍य पुरा होगा। मैं अपने निश्‍चय को नहीं बदलूंगा। मैं तुझ पर तरस खा कर तुझे जीवित नहीं छोड़ूंगा, और न ही अपने निश्‍चय के लिए मैं पछताऊंगा। ओ यरूशलेम नगरी, तेरे आचरण और व्‍यवहार के अनुरूप मैं तेरा न्‍याय करूंगा।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="15">प्रभु का यह सन्‍देश भी मुझे मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="16">‘ओ मानव, मैं तेरी आंखों का तारा, तेरी अत्‍यन्‍त कीमती वस्‍तु तुझ से छीनने वाला हूँ। मैं अचानक यह करूंगा। सुन, तू रोना मत; आंसू मत बहाना, और न शोक मनाना।</verse>
				<verse number="17">आहें भरना, किन्‍तु सुनाई न पड़े। तू मृतक के लिए शोक मत मनाना। सिर पर पगड़ी बाँधे रहना, और पैरों में जूती पहने रहना। ओंठों को मत ढांपना; और न मृत जन की स्‍मृति के लिए रोटी खानेवालों के समान रोटी खाना।’</verse>
				<verse number="18">मैंने सबेरे लोगों से बातें कीं और शाम को मेरी पत्‍नी मर गई। दूसरे दिन सबेरे मैंने प्रभु के आदेश के अनुसार ही काम किया, और अपनी मृत पत्‍नी के लिए शोक नहीं मनाया।</verse>
				<verse number="19">यह देखकर लोगों ने मुझसे पूछा, ‘आप की पत्‍नी का अचानक देहान्‍त हो गया, किन्‍तु आपने शोक नहीं मनाया। आपने ऐसा क्‍यों किया? क्‍या आप हमें नहीं बताएंगे? क्‍या हमारे लिए इस घटना का कोई विशेष अर्थ है?’</verse>
				<verse number="20">तब मैंने उनसे कहा, ‘प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला है। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="21">“ओ मानव, तू इस्राएल के वंशजों से यह कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मेरा पवित्र स्‍थान तुम्‍हारे लिए अत्‍यन्‍त प्रिय है। वह तुम्‍हारी आंखों का तारा है। तुम्‍हारा प्राण-प्रिय है। तुम उसके बल पर गर्व करते हो। मैं अपने उस पवित्र स्‍थान को अशुद्ध कर दूंगा। जिन पुत्र-पुत्रियों को तुम वहां छोड़ आए हो, वे शत्रु की तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे।</verse>
				<verse number="22">और जैसा मैंने किया है वैसा तुम भी करोगे: तुम ओंठों को नहीं ढांपोगे और न अपने मृत जन की स्‍मृति में रोटी खाओगे।</verse>
				<verse number="23">तुम्‍हारी पगड़ी तुम्‍हारे सिर पर रहेगी और पैरों में जूती। तुम न शोक मनाओगे और न रोओगे। तुम अपने अधर्म में घुलते जाओगे, और एक-दूसरे की ओर देख-देखकर विलाप करोगे।</verse>
				<verse number="24">इस प्रकार यहेजकेल तुम्‍हारे लिए एक संकेत-चिह्‍न है: जैसा उसने अपनी पत्‍नी की मृत्‍यु के पश्‍चात् किया, वैसा ही तुम अपने पुत्र-पुत्रियों के लिए करोगे। जब यह घटना घटेगी तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही स्‍वामी-प्रभु हूँ।”</verse>
				<verse number="25">‘ओ मानव, वह दिन अवश्‍य आएगा, जब मैं उनका गढ़, जो उनके हर्ष और गौरव का प्रतीक है, उनका पवित्र स्‍थान जो उनकी आंखों का तारा और प्राण-प्रिय है, और उनके पुत्र-पुत्रियाँ छीन लूंगा।</verse>
				<verse number="26">जिस दिन एक व्यक्‍ति यरूशलेम से भाग कर तेरे पास आएगा, और तुझे यरूशलेम के पतन की खबर देगा,</verse>
				<verse number="27">उस दिन तेरा मुंह खुल जाएगा। तू अब तक यरूशलेम के सम्‍बन्‍ध में मौन था, पर अब तू उस व्यक्‍ति से यरूशलेम के सम्‍बन्‍ध में पूछताछ करेगा। इस प्रकार तू इस्राएल के वंशजों के लिए एक संकेत-चिह्‍न है। तब उनको ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव-सन्‍तान, अम्‍मोन देश की ओर अपना मुख कर और वहां के निवासियों के विरुद्ध नबूवत कर।</verse>
				<verse number="3">तू उनसे यह कह, “ओ अम्‍मोनियो, स्‍वामी-प्रभु का सन्‍देश सुनो। जब मेरा पवित्र स्‍थान अशुद्ध किया गया, जब इस्राएल देश उजाड़ा गया, जब यहूदा के वंशज बन्‍दी हो कर अपने देश से निष्‍कासित हुए, तब तुमने प्रसन्न होकर, “अहा! हा!!” कहा था। अत: मैं स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ:</verse>
				<verse number="4">देखो, मैं तुम्‍हें गुलाम बनाने के लिए पूर्व देश के निवासियों के हाथ में सौंप रहा हूँ। वे तुम्‍हारे देश में शिविर डालेंगे, और तुम्‍हारे मध्‍य तम्‍बू गाड़ेंगे। वे तुम्‍हारे वृक्षों के फल खाएंगे, और तुम्‍हारी गाय, भेड़, बकरियों का दूध पीएंगे।</verse>
				<verse number="5">मैं तुम्‍हारे देश की राजधानी रब्‍बानगर को ऊंटों की चरागाह, और अन्‍य नगरों को भेड़शाला बना दूंगा। तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="6">मैं स्‍वामी-प्रभु यों कहता हूँ: तुमने इस्राएल देश के विनाश पर आनन्‍द मनाया। तुम नाचे-कूदे। तुमने ताली बजाई, तुम्‍हारे हृदय में उसके प्रति घोर द्वेष था। उस द्वेष को तुमने आनन्‍द मनाकर प्रकट किया।</verse>
				<verse number="7">इसलिए, मैंने तुमको दण्‍ड देने के लिए अपना हाथ उठाया है। मैं तुम्‍हें अन्‍य राष्‍ट्रों के हाथ में सौंप दूंगा, और वे तुम्‍हें लूट लेंगे। जिन देशों और राष्‍ट्रों में तुम रहते हो, वहाँ से मैं तुम्‍हें निकाल दूंगा, और तुम्‍हारा नामोनिशान मिटा डालूंगा। ओ अम्‍मोनियो, मैं तुम्‍हें पूर्णत: नष्‍ट कर दूंगा। तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="8">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मोआब देश के निवासियों ने कहा है कि यहूदा के वंशज अन्‍य जातियों के समान ही हैं। उनको भी अन्‍य राष्‍ट्रों के समान दण्‍ड मिला है।</verse>
				<verse number="9">इसलिए, मैं मोआबियों को दण्‍ड दूंगा। मैं उनके देश के किनारे का भाग शत्रुओं के लिए खोल दूंगा। ये नगर उनके देश के गौरव हैं: बेत-यशीमोत, बअलमोन और किर्यातईम। मैं इन नगरों की सीमा शत्रुओं के लिए खोल दूंगा।</verse>
				<verse number="10">मैं अम्‍मोन देश के साथ ही साथ मोआब देश को पूर्व देश के निवासियों के हाथ में सौंप दूंगा, और वे उस पर अधिकार कर लेंगे। अन्‍य राष्‍ट्रों में अम्‍मोनी और मोआबी राष्‍ट्रों का स्‍मरण तक न किया जाएगा।</verse>
				<verse number="11">इस प्रकार मैं मोआब को दण्‍ड दूंगा। तब उन्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="12">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: एदोमी राष्‍ट्र ने यहूदा के वंशजों से प्रतिशोध लिया है, और यों प्रतिशोध लेकर उसने गंभीर अपराध किया है।</verse>
				<verse number="13">इसलिए स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, मैं एदोम को दण्‍ड देने के लिए उस पर अपना हाथ उठाऊंगा, और उसके मनुष्‍य और पशु दोनों को नष्‍ट कर दूंगा। मैं उस को उजाड़ दूंगा। तेमान नगर से ददान नगर तक वे तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे।</verse>
				<verse number="14">मैं प्रतिशोध लेने का अधिकार इस्राएलियों को दूंगा, और वे मेरी क्रोधाग्‍नि और प्रकोप के अनुसार एदोम से बदला लेंगे। तब एदोम के निवासियों को मालूम होगा कि मैं प्रतिशोध लेता हूँ। स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="15">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: पलिश्‍तियों के हृदय में इस्राएल के वंशजों के प्रति युग-युग से शत्रुता की भावना है। इसलिए उन्‍होंने शत्रुता और द्वेष की भावना से इस्राएलियों से प्रतिशोध लिया, और उनको नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="16">अत: मैं स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ: मैं पलिश्‍तियों को दण्‍ड देने के लिए अपना हाथ उठाऊंगा। मैं करेती जाति तथा समुद्र तट के शेष सब राष्‍ट्रों को नष्‍ट कर दूंगा।</verse>
				<verse number="17">मैं उन्‍हें महादण्‍ड दूंगा। क्रोध के साथ मैं उनसे बदला लूंगा, तब उन्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">निष्‍कासन के ग्‍यारहवें वर्ष के पहिले महीने की पहली तारीख को प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, सोर नगर ने यरूशलेम नगर का मजाक उड़ाया है। उसने यह कहा है, “राष्‍ट्र-द्वार टूट गया! वह मेरे लिए खुल गया है। यरूशलेम नगर उजड़ गया। उसके विनाश से अब मैं फूलूंगा-फलूंगा।”</verse>
				<verse number="3">इस कारण स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ सोर नगर-राज्‍य! मैं तेरे विरुद्ध हूँ। जैसे सागर में अनंत लहरें उठती हैं, वैसे ही मैं तुझ पर अनेक शत्रु-राष्‍ट्रों से आक्रमण कराऊंगा।</verse>
				<verse number="4">वे तेरी शहरपनाह को तोड़ देंगे, और तेरी मीनारों को भूमि पर गिरा देंगे। मैं तेरी मिट्टी को खुरचकर तुझे मानो नंगी चट्टान बना दूंगा।</verse>
				<verse number="5">तू समुद्र के मध्‍य में स्‍थित ऐसा टापू बन जाएगा जहाँ मछुए अपने जाल सुखाने के लिए जाल फैलाएंगे। देख, मैं, स्‍वामी-प्रभु, तुझ से कह चुका हूँ। मैं अपने निश्‍चय को अवश्‍य पूरा करूंगा। तुझे राष्‍ट्र लूट लेंगे।</verse>
				<verse number="6">मुख्‍य भूमि पर तेरे नगर-निवासी तलवार से मौत के घाट उतार दिए जाएंगे। तब तुझे और तेरे निवासियों को मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="7">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: देख, मैं उत्तर दिशा से बेबीलोन के राजा, राजाधिराज नबूकदनेस्‍सर द्वारा तुझ पर आक्रमण कराऊंगा। उसके साथ असंख्‍य सैनिक और घुड़सवार होंगे। इनके अतिरिक्‍त घोड़े और रथ होंगे।</verse>
				<verse number="8">वे तेरे भूमि-तट के निवासियों को तलवार से मौत के घाट उतार देंगे। वह तेरे विरुद्ध मोर्चाबन्‍दी करेगा, दमदमा बांधेगा, और ढालों की छत खड़ी करेगा।</verse>
				<verse number="9">वह तेरी शहरपनाह को तोड़ने के लिए दीवार तोड़नेवाला यन्‍त्र लगाएगा। वह तेरी लकड़ी की मीनारों को फरसों से ढाह देगा।</verse>
				<verse number="10">उसकी सेना में इतने घोड़े होंगे कि उनकी टापों से उड़ी धूल से तेरा सम्‍पूर्ण नगर ढक जाएगा। जब बेबीलोन का राजा तेरे नगर के प्रवेश-द्वारों से प्रवेश करेगा, जैसे नाकेवाले नगर में दरार करते-करते प्रवेश किया जाता है, तब तेरी शहरपनाह उसके घुड़सवारों, छकड़ों और रथों की आवाज से कांप उठेगी।</verse>
				<verse number="11">वह अपने घोड़ों की टापों से तेरी सब सड़कों को रौंद डालेगा। वह तेरे नगर-निवासियों को तलवार से मौत के घाट उतार देगा। तेरे विशाल खम्‍भों को वह भूमि पर गिरा देगा।</verse>
				<verse number="12">उसके सैनिक तेरी धन-सम्‍पत्ति को लूट लेंगे। वे तेरे व्‍यापार की वस्‍तुओं को छीन लेंगे। वे तेरी शहरपनाह को ढाह देंगे, और तेरे भव्‍य और सुन्‍दर मकानों को खण्‍डहर बना देंगे। वे तेरे पत्‍थरों, लकड़ियों और मलवों का ढेर समुद्र में फेंक देंगे।</verse>
				<verse number="13">ओ सोर नगर, मैं तेरा संगीत-गान बन्‍द कर दूंगा। तेरे सितार-वीणा की ध्‍वनि नगर में फिर कभी न सुनाई देगी।</verse>
				<verse number="14">मैं तुझे नंगी चट्टान बना दूंगा। तू समुद्र-तट का ऐसा नगर बन जाएगा, जहाँ मछुए अपने जाल फैलाकर सुखाएंगे। तू फिर कभी आबाद नहीं होगा, और सदा खण्‍डहर बना रहेगा। देख, मैं-प्रभु ने तुझ से यह कहा है।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="15">‘स्‍वामी-प्रभु सोर नगर-राज्‍य से यों कहता है: जब तेरा पतन होगा, जब तेरे नगर-निवासी तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे, जब घायल कराहेंगे, तब क्‍या समुद्र-तट के देश डर से नहीं कांप उठेंगे?</verse>
				<verse number="16">समुद्र-तटीय देशों के सामंत अपने सिंहासन से नीचे उतरेंगे। वे अपनी राजकीय पोशाक और कसीदा कढ़े वस्‍त्र उतार देंगे। वे डरते और थरथराते हुए शोकवस्‍त्र पहिनेंगे, और भूमि पर बैठेंगे। वे हर पल कांपते रहेंगे, और तेरे पतन पर आश्‍चर्य-चकित होंगे।</verse>
				<verse number="17">वे तेरे विषय में शोक-गीत रचेंगे, और वे तुझसे यह कहेंगे: ओ विख्‍यात महानगर! महा सागर के तट से तू लोप हो गया! समुद्र पर तेरा और तेरे निवासियों का एकछत्र अधिकार था। तेरे निवासियों के आतंक से भूमि-तट के निवासी कांप उठते थे।</verse>
				<verse number="18">तेरे पतन के दिन पर समुद्र के द्वीप कांप उठे। तेरा अन्‍त देखकर द्वीप स्‍तब्‍ध रह गए!</verse>
				<verse number="19">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ सोर नगर, जब मैं निर्जन नगरों के समान तुझ को उजाड़ दूंगा, जब मैं तुझे अतल गहरे सागर में डुबो दूंगा, और समुद्र की लहरें तुझे अपने में समा लेंगी</verse>
				<verse number="20">तब मैं अधोलोक के जानेवालों के समान तुझको भी गड्ढे में फेंक दूंगा। मैं तुझे प्राचीन युग के लोगों के पास उतार दूंगा। ओ सोर नगर, मैं प्राचीन काल के उजड़े हुए खण्‍डहरों के समान तुझे एक खण्‍डहर नगर बना दूंगा। तू अधोलोक में निवास करेगा। तू कभी आबाद नहीं होगा, और तेरी गणना फिर कभी जीवलोक में नहीं की जाएगी।</verse>
				<verse number="21">तेरा अन्‍त भयानक होगा, तेरा अस्‍तित्‍व ही समाप्‍त हो जाएगा। ढूंढ़ने पर भी तेरा पता न लगेगा।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, सोर नगर के विषय में एक शोक-गीत रच,</verse>
				<verse number="3">और उस से कह: ओ सोर, तू समुद्र के प्रवेश-द्वार पर स्‍थित है। समुद्रतटीय देशों से तेरा व्‍यापारिक सम्‍बन्‍ध है। स्‍वामी-प्रभु तुझसे यों कहता है: ‘ओ सोर, तूने यह कहा है, कि तू सर्वांग सुन्‍दर है।</verse>
				<verse number="4">तेरे नगर की सीमाएं समुद्र के मध्‍य में हैं। मानो तू जलयान है: तेरे बनानेवालों ने तुझे सर्वांग सुन्‍दर बनाया है।</verse>
				<verse number="5">तेरे तख्‍ते सनौवर की लकड़ी के हैं, जो सनीर पहाड़ पर होती है। तेरे कारीगरों ने तेरे मस्‍तूल लबानोन पहाड़ के देवदार की लकड़ी से बनाए हैं।</verse>
				<verse number="6">और तेरी पतवारें? वे बाशान प्रदेश के बांज वृक्षों की लकड़ी से बनाई गई हैं। तेरे पटरे के लिए कुप्रुस द्वीप की चीड़ की लकड़ी प्रयुक्‍त की गई, और इन पटरों पर हाथीदांत जड़ा गया।</verse>
				<verse number="7">तेरा पाल मिस्र देश के महीन सूती-वस्‍त्र का है, जिस पर कसीदा कढ़ा है। तेरा पाल तेरी ध्‍वजा भी है। तेरे बनानेवालों ने तेरा चंदोवा एलीशा द्वीप के कीमती नीले बैंगनी वस्‍त्र से बनाया है।</verse>
				<verse number="8">सीदोन और अर्वद नगरों के रहनेवाले तेरे मांझी हैं। तेरे नाविक सेमेर जाति के निपुण कारीगर हैं जो तुझ में प्रवास करते हैं।</verse>
				<verse number="9">तेरी मरम्‍मत करनेवाले कारीगर गेबेल नगर के बुद्धिमान और अनुभवी लोग हैं। तुझ से व्‍यापार करने के लिए समुद्र के सब जहाज अपने सब नाविकों के साथ तेरे पास आते हैं।</verse>
				<verse number="10">‘ओ सोर, तेरी सेना में फारस, लूद और पूत देशों के सैनिक युद्ध के लिए भरती हुए थे। तेरी दीवारों से उनके शिरस्‍त्राण और ढाल लटकते थे। उनकी वीरता से तेरा प्रताप बढ़ा था।</verse>
				<verse number="11">तेरी शहरपनाह की चौकसी अर्वद नगर के सैनिक करते थे, जो तेरी सेना में भरती हुए थे। गम्‍मद नगर के निवासी भी तेरी सेवा में थे जो तेरी मीनारों में पहरा देते थे। तेरी दीवारों से उनके शिरस्‍त्राण और ढाल लटकते थे। उनके कारण तेरा सौन्‍दर्य परिपूर्ण हुआ था।</verse>
				<verse number="12">‘ओ सोर नगर-राज्‍य! तू अत्‍यन्‍त धन-सम्‍पन्न था, इसलिए तर्शीश देश के व्‍यापारी तुझ से व्‍यापार करते थे। वे चांदी, लोहा, रांगा और सीसा दे कर तेरा माल मोल लेते थे।</verse>
				<verse number="13">यावान, तूबल और मेशेक देश के व्‍यापारी भी तेरे साथ व्‍यापार करते थे। वे तेरे माल के बदले में तुझ को गुलाम और पीतल के बर्तन देते थे।</verse>
				<verse number="14">बेत-तोगर्मा के रहने वाले भी तेरे साथ व्‍यापार करते थे। वे तेरे माल के बदले में तुझको युद्ध के घोड़े, सवारी के घोड़े और खच्‍चर देते थे।</verse>
				<verse number="15">ददान नगर के व्‍यापारी भी तेरे साथ व्‍यापार करते थे। अनेक समुद्र-तटीय देश तेरे व्‍यापार की मण्‍डी थे। तू उनसे अपने माल के बदले में हाथी-दांत और आबनूस की लकड़ी लेता था।</verse>
				<verse number="16">तेरे नगर-राज्‍य में अनेक प्रकार की वस्‍तुओं का बहुत उत्‍पादन होता था। इसलिए एदोम देश भी तेरे साथ व्‍यापार करता था। एदोम देश के व्‍यापारी तेरे माल के बदले में तुझ को ये वस्‍तुएं देते थे: मरकत मणि, बैंजनी रंग के बढ़िया कपड़े, परदा जिस पर कसीदा कढ़ा होता था, महीन सूती वस्‍त्र, मूंगा और गोमेद मणि।</verse>
				<verse number="17">यहूदा और इस्राएल प्रदेश भी तेरे माल के खरीददार थे। वे तेरे माल के बदले में तुझ को जैतून, प्रथम फसल के अंजीर, गेहूं, शहद, तेल और मरहम देते थे।</verse>
				<verse number="18">तू हर प्रकार के माल से अत्‍यन्‍त समृद्ध था। तेरे पास व्‍यापार के लिए बहुत वस्‍तुएं थीं। इसलिए दमिश्‍क नगर के व्‍यापारी भी तुझ से व्‍यापार करते थे। वे तुझ को हेलबोन नगर की शराब और सफेद ऊन,</verse>
				<verse number="19">और ऊजल नगर की विख्‍यात शराब देते थे। वे तेरे माल के बदले में इस्‍पात, तेजपात और अगर देते थे।</verse>
				<verse number="20">ददान नगर के व्‍यापारी तुझसे घोड़ों की काठी के लिए जीन के कपड़े का व्‍यापार करते थे।</verse>
				<verse number="21">अरब के व्‍यापारी और केदार के शेख-सामंत तेरे माल के बदले में तुझ को मेमने, मेढ़े और बकरे देते थे। वे पशुओं के लेन-देन में तेरे मुख्‍य व्‍यापारी थे।</verse>
				<verse number="22">शबा और रामाह नगर के व्‍यापारी भी तेरे साथ व्‍यापार करते थे। वे तेरी वस्‍तुओं के बदले में तुझ को अपने देश का सर्वोत्तम मसाला, अनेक प्रकार की मणि-माणिक्‍य और सोना देते थे।</verse>
				<verse number="23">हारान, कन्ने, अदन, शबा, असीरिया और किलमद राष्‍ट्र भी तेरे साथ व्‍यापार करते थे।</verse>
				<verse number="24">वे तेरे माल के बदले में तुझ को यह माल देते थे: बढ़िया कपड़े, नीले रंग के वस्‍त्र, परदा जिस पर कसीदा कढ़ा होता था, बटी हुई रस्‍सियों से बंधे रंगीन गलीचे। वे तेरे बाजार में ये ही वस्‍तुएं बेचते थे।</verse>
				<verse number="25">तर्शीश के जलयान तेरे माल को लेकर भिन्न-भिन्न देश जाते थे। ‘तू समुद्र के मध्‍य एक जलयान था, और तू माल-असबाब से भरा था, उसके बोझ से लदा था।</verse>
				<verse number="26">तेरे मांझी तुझे गहरे सागर में ले गए। तभी पूरवी पवन बहा, और उसने तुझको सागर के मध्‍य में डुबो दिया।</verse>
				<verse number="27">तेरी धन-सम्‍पत्ति, तेरा माल-असबाब, तेरी व्‍यापारिक सामग्री, तेरे नाविक, तेरे मांझी, जलयान की मरम्‍मत करनेवाले कारीगार, तेरे व्‍यापारी, तेरे सब सैनिक, तेरा सम्‍पूर्ण जन समूह, जो तुझ में था, वह तेरे विनाश के दिन समुद्र के गर्भ में समा गया।</verse>
				<verse number="28">तेरे मांझियों और मल्‍लाहों की चीख-पुकार से आस-पास के इलाके कांप उठे।</verse>
				<verse number="29">वे जलयान की डोंगियों से समुद्र में उतर पड़े, और समुद्र के तट पर खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="30">वे तुझको जल में डूबता हुआ देख जोर-जोर से चिल्‍ला रहे हैं; वे फूट-फूटकर रो रहे हैं। वे शोक प्रकट कर रो रहे हैं। वे अपने सिर पर धूल डाल रहे हैं, और राख में लोट रहे हैं।</verse>
				<verse number="31">उन्‍होंने तेरे विनाश के कारण अपना सिर मुंड़ा लिया है; और मृत्‍यु-शोक प्रकट करने के लिए कमर में टाट का वस्‍त्र पहिना है। वे शोक-संतप्‍त हृदय से तेरे लिए रो रहे हैं; वे छाती पीट-पीटकर शोक मना रहे हैं।</verse>
				<verse number="32">उन्‍होंने तेरे प्रति अपना शोक प्रकट करने के लिए तुझ पर एक शोक-गीत रचा है। वे यह शोक-गीत गा रहे हैं: “सोर के सदृश समुद्र के मध्‍य में और किसका विनाश हुआ है?</verse>
				<verse number="33">समुद्र के जलमार्ग से देश-विदेश की सामग्री तेरे पास आती थी, तू अनेक जातियों-राष्‍ट्रों को तृप्‍त करता था। तेरे प्रचुर माल और धन से पृथ्‍वी के अनेक राजा अत्‍यन्‍त समृद्ध हो गए थे।</verse>
				<verse number="34">अब तू समुद्र के मध्‍य में डूब गया, सागर की अतल गहराइयों में समा गया। तेरा माल-असबाब और तेरे सब नाविक तेरे साथ डूब गए।</verse>
				<verse number="35">समुद्र-तटीय देशों के निवासी तेरा विनाश देखकर आतंक से स्‍तम्‍भित हो गए। उनके राजाओं के डर से रोएं खड़े हो गए। उनके मुख भय से सफेद पड़ गए।</verse>
				<verse number="36">विश्‍व की अन्‍य जातियों के व्‍यापारी तुझ पर ताना मार रहे हैं। ओ सोर, भयानक रूप से तेरा अन्‍त हुआ; अब तेरा कभी पुनर्निर्माण नहीं होगा।” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव-सन्‍तान, तू सोर नगर-राज्‍य के शासक से यों कह: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: “तेरा हृदय अहंकार से भरा है। तू कहता है कि तू ईश्‍वर है, और समुद्र के मध्‍य में, देवताओं के दरबार में उच्‍चासन पर बैठता है। नहीं, तू ईश्‍वर नहीं, बल्‍कि केवल मनुष्‍य है। तू अपने को ईश्‍वर के सदृश बुद्धिमान समझता है।</verse>
				<verse number="3">निस्‍सन्‍देह तू दानिएल से अधिक बुद्धिमान है। कोई भी रहस्‍य तुझसे छिपा नहीं है।</verse>
				<verse number="4">तूने अपनी समझ और बुद्धि से अपने लिए अपार धन-सम्‍पत्ति एकत्र की है; अपने खजाने में सोना-चांदी का ढेर लगा लिया है।</verse>
				<verse number="5">तू बुद्धिमान व्‍यापारी है; तूने व्‍यापार से अपनी धन-सम्‍पत्ति बढ़ाई है। इस धन-सम्‍पत्ति के कारण तेरा हृदय घमण्‍ड से फूल उठा है।</verse>
				<verse number="6">अत: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: तू अपने को ईश्‍वर के समान बुद्धिमान समझता है;</verse>
				<verse number="7">इसलिए मैं तुझ पर एक ऐसे विदेशी राष्‍ट्र से आक्रमण कराऊंगा, जो विश्‍व के सब राष्‍ट्रों में सब से अधिक निर्दयी है। उसके सैनिक तेरी बुद्धि के सौन्‍दर्य को, तेरे देश की शोभा को तहस-नहस करने के लिए तलवार चलाएंगे।</verse>
				<verse number="8">वे तुझे मौत के गड्ढे में फेंक देंगे; वे तलवार से तेरा वध करेंगे, और तेरा शव समुद्र के मध्‍य में पड़ा होगा।</verse>
				<verse number="9">ओ सोर नगर-राज्‍य के शासक, क्‍या तू अपने वधिकों के सामने दावा करेगा कि तू ईश्‍वर है? नहीं, जब तू अपने हत्‍यारों के हाथ में पड़ जाएगा, तब उनकी दृष्‍टि में ईश्‍वर नहीं, वरन् मनुष्‍य ठहरेगा।</verse>
				<verse number="10">तू विदेशी सैनिकों के हाथ से बेख़तना मनुष्‍य के समान घृणित मौत से मरेगा। देख, मैंने तुझ से यह कह दिया, और मैं अपने वचन को अवश्‍य पूरा करूंगा।” ’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="11">फिर प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="12">‘ओ मानव, तू सोर नगर के राजा के लिए एक शोक-गीत लिख, और उसको सुना। तू उससे कहना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: “तू सिद्ध राजा का प्रतीक था। तू बुद्धि से परिपूर्ण था। तू सर्वांग सुन्‍दर था।</verse>
				<verse number="13">तू मानो परमेश्‍वर के उद्यान अदन में रहता था। तू मणि-मुक्‍ताओं से जड़े वस्‍त्र पहिनता था: माणिक, पद्मराग, हीरा, फिरोजा, सुलेमानी मणि, यशब, नील-मणि, मरकत, और लाल-मणि। तेरे आभूषण और तेरी पोशाक सोने से मढ़ी थी। जिस दिन तेरा जन्‍म हुआ उसी दिन वे भी तैयार किए गए।</verse>
				<verse number="14">मैंने तेरी सुरक्षा के लिए एक प्रकाशवान करूब दूत नियुक्‍त किया था। तू परमेश्‍वर के ‘पवित्र पर्वत’ पर निवास करता था। तू अग्‍नि के सदृश चमकनेवाले मणियों के मध्‍य घूमता-फिरता था।</verse>
				<verse number="15">तेरा आचरण तेरे जन्‍म के दिन से उस दिन तक निर्दोष था, जब तक तेरे जीवन में अधर्म का प्रवेश नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="16">जब तेरा व्‍यापार बढ़ा, तब तुझ में हिंसावृत्ति भर गई, और तू पाप करने लगा। मैंने तुझको अपवित्र प्राणी के सदृश परमेश्‍वर के पर्वत से हटा दिया। तेरे अंगरक्षक करूब ने भी अग्‍नि सदृश चमकनेवाली मणियों के मध्‍य से तुझ को निकाल दिया।</verse>
				<verse number="17">तुझे अपने रूप का घमण्‍ड था; तूने अपने वैभव के कारण अपनी बुद्धि भ्रष्‍ट कर ली थी। अत: मैंने तुझको तेरे उच्‍चासन से उतार कर भूमि पर पटक दिया। मैंने तुझे राजाओं के सामने रखा कि वे तुझे देखें, और तेरा मजाक उड़ाएं।</verse>
				<verse number="18">तूने लेन-देन और व्‍यापार में धोखा-धड़ी की थी, और अधर्म के कामों को दोगुना-चौगुना बढ़ा दिया था। धोखा-धड़ी और अधर्म के कामों के कारण तूने अपने पवित्र स्‍थान को अपवित्र कर दिया। अत: मैंने तेरे मध्‍य में विद्रोह की आग भड़काई, जिसने तुझको भस्‍म कर दिया। तेरे सब दर्शकों के सामने मैंने तुझको भूमि पर राख कर दिया।</verse>
				<verse number="19">तेरे परिचित राष्‍ट्र तुझे देखकर आतंक से व्‍याकुल हो उठे। तेरा भयानक अन्‍त हुआ। तू सदा के लिए लुप्‍त हो गया।” ’</verse>
				<verse number="20">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="21">‘ओ मानव, अपना मुख सीदोन नगर-राज्‍य की ओर कर, और उसके विरुद्ध नबूवत कर।</verse>
				<verse number="22">तू उससे बोल, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: “ओ सीदोन, देख, मैं तुझसे विमुख हूँ। मैं तेरे मध्‍य में अपने सामर्थ्यपूर्ण कार्य करूंगा, और यों अपनी महिमा प्रकट करूंगा। जब मैं तेरे अधर्म के लिए तुझे दण्‍ड दूंगा, जब मैं तुझ में अपनी पवित्रता प्रकट करूंगा; तब तुझे ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="23">ओ सीदोन, देख, मैं तुझ पर महामारी भेज रहा हूं। मैं तेरे शत्रु के माध्‍यम से तेरे गली-कूचों में रक्‍त बहाऊंगा। तेरी सड़कों पर शवों का ढेर लग जाएगा। चारों दिशाओं से तेरे लोगों पर शत्रु की तलवार चलेगी। तब उनको मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।”</verse>
				<verse number="24">‘इस्राएल राष्‍ट्र के चारों ओर बसनेवाली कौमें उसके लिए मानो चुभनेवला कांटा थीं, बेधनेवाला शूल थीं। इस्राएलियों के ये पड़ोसी उनके साथ बुरा व्‍यवहार करते थे। किन्‍तु अब वे ऐसा नहीं करेंगे। तब इस्राएलियों को ज्ञात होगा कि मैं ही स्‍वामी-प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="25">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: जिन देशों और कौमों में इस्राएली बिखरे हुए हैं, जब मैं उनको वहां से इकट्ठा करूंगा और सब जातियों के सम्‍मुख उनमें अपनी पवित्रता प्रकट करूंगा, तब इस्राएली अपने उस देश में पुन: बसेंगे, जो मैंने अपने सेवक याकूब को प्रदान किया था।</verse>
				<verse number="26">इस्राएली अपने देश में निश्‍चिंत निवास करेंगे। वे मकान बनाएंगे। वे अंगूर के उद्यान लगाएंगे। जिस-जिस पड़ोसी राष्‍ट्र ने उनके साथ शत्रुता का व्‍यवहार किया था, उसको मैं दण्‍ड दूंगा। उसके पश्‍चात् इस्राएली अपने देश में निर्भय होकर निवास करेंगे। तब उनको ज्ञात होगा कि मैं ही उनका प्रभु परमेश्‍वर हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="29">
				<verse number="1">निष्‍कासन के दसवें वर्ष के दसवें महीने की बारहवीं तारीख को मुझे प्रभु का यह सन्‍देश मिला। प्रभु ने मुझ से कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, मिस्र देश के राजा फरओ के विरुद्ध अपना मुख कर, और उसके तथा समस्‍त मिस्र-निवासियों के विरुद्ध नबूवत कर।</verse>
				<verse number="3">तू उनसे यह कहना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: “ओ मिस्र देश के राजा फरओ, ओ नील नदी की जलधाराओं में शयन करनेवाले महा जलचर! तू कहता है कि नील नदी तेरी है और तूने उसको बनाया है। सुन, मैं तेरे विरुद्ध हूं।</verse>
				<verse number="4">मैं तेरे जबड़ों में कांटे डालूंगा; और तेरी खाल पर तेरी जलधाराओं की मछलियों को गोंच की तरह चिपकाऊंगा। उसके पश्‍चात् मैं तुझको और तेरे साथ तेरी जलधारा की सब मछलियों को जो तेरी खाल पर चिपकी होंगी, बाहर खींचूंगा,</verse>
				<verse number="5">और तुझे और तेरी उन सब मछलियों को निर्जन प्रदेश में फेंक दूंगा। तू खुले मैदान में पड़ा रहेगा; तुझको न कोई उठाएगा, और न कबर में गाड़ेगा। मैंने तुझको आकाश के पक्षियों और पृथ्‍वी के पशुओं का आहार बना दिया है।</verse>
				<verse number="6">“तब मिस्र के सब निवासियों को ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं। ओ फरओ, तूने इस्राएलियों को पक्‍का सहारा नहीं दिया। तू उनके लिए मानो नाजुक सरकण्‍डा था।</verse>
				<verse number="7">जब उन्‍होंने तुझे हाथ से पकड़ा तो तू टूट गया, और वे गिर पड़े। उनके कन्‍धे घायल हो गए। जब वे तुझ से टिके, तब तू टूट गया। अत: उनकी कमर की सब नसें चढ़ गईं।</verse>
				<verse number="8">“इसलिए ओ राजा फरओ, मैं स्‍वामी-प्रभु, यह कहता हूं: मैं तुझ पर शत्रु की तलवार चलवाऊंगा, और तेरा शत्रु तेरे मनुष्‍य और पशु दोनों का पूर्ण संहार कर देगा।</verse>
				<verse number="9">सम्‍पूर्ण मिस्र-देश उजाड़ और निर्जन हो जाएगा। तब मिस्र निवासियों को ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं। “ओ फरओ, तूने यह कहा है कि नील नदी तेरी है, और तूने उसको बनाया है।</verse>
				<verse number="10">इसलिए देख, मैं तेरे और तेरी जलधाराओं के विरुद्ध हो गया हूं। मैं सम्‍पूर्ण मिस्र देश को, मिग्‍दोल नगर से सबेने नगर तक−वस्‍तुत: कूश देश तक, उजाड़ दूंगा, तुझे पूर्णत: उजाड़ दूंगा।</verse>
				<verse number="11">कोई आदमी उस पर पैर भी नहीं रखेगा, और न वहां से गुजरेगा। वहां किसी पशु का पांव भी न पड़ेगा। वह चालीस वर्ष तक उजाड़ पड़ा रहेगा।</verse>
				<verse number="12">मैं उजाड़ देशों के मध्‍य मिस्र देश को भी उजाड़ दूंगा। उसके भी नगर उजाड़ पड़े नगरों के समान उजाड़ हो जाएंगे, और वे चालीस वर्ष तक उजाड़ पड़े रहेंगे। मैं मिस्र देश के निवासियों को अन्‍य राष्‍ट्रों में बिखेर दूंगा; मैं उनको भिन्न-भिन्न देशों में तितर-बितर कर दूंगा।</verse>
				<verse number="13">“स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: जिन कौमों के मध्‍य मिस्र-निवासी तितर-बितर होंगे, मैं वहां से उनको चालीस वर्ष की समाप्‍ति पर इकट्ठा करूंगा,</verse>
				<verse number="14">और उनको उनकी जन्‍म-भूमि में, पत्रोस देश में वापस लाऊंगा, और वहां उनको पुन: स्‍थापित करूंगा। वहां वे मिस्र देश में एक छोटे-से राज्‍य के रूप में निवास करेंगे।</verse>
				<verse number="15">उनका राज्‍य सब राज्‍यों में सबसे छोटा राज्‍य होगा। वह अन्‍य राष्‍ट्रों के सामने अपना सिर न उठा सकेगा। मैं मिस्री जाति की जन-संख्‍या इतनी कम कर दूंगा कि वे अन्‍य राष्‍ट्रों पर फिर कभी शासन न कर सकेंगे।</verse>
				<verse number="16">वे इतने निर्बल होंगे कि इस्राएली उन पर कभी भरोसा नहीं करेंगे। जब कभी वे सहायता के लिए उनकी ओर ताकेंगे, तब उन्‍हें मिस्रियों का अधर्म स्‍मरण हो जाएगा। तब इस्राएलियों को मालूम होगा कि मैं ही स्‍वामी-प्रभु हूं।” ’</verse>
				<verse number="17">निष्‍कासन के सत्ताईसवें वर्ष के पहले महीने की पहली तारीख को प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="18">‘ओ मानव, बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर ने सोर देश को पराजित करने के लिए एड़ी-चोटी तक पसीना बहाया: उसके सैनिकों के सिर गंजे हो गए, उनके कंधों की चमड़ी छिल गई। किन्‍तु न उसे और न उसके सैनिकों को अपने इस कठोर परिश्रम की मजदूरी सोर देश से प्राप्‍त हुई।</verse>
				<verse number="19">इसलिए मैं स्‍वामी-प्रभु यों कहता हूं: देख, मैं मिस्र देश को बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर के हाथ में सौंप दूंगा। वह उसको लूट लेगा, उसकी धन-सम्‍पत्ति अपने कब्‍जे में कर लेगा। वह उसका धन अपने देश में ले जाएगा। यह उसकी सेना की मजदूरी होगी।</verse>
				<verse number="20">मैंने मिस्र देश बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्‍सर को इसलिए दे दिया है, क्‍योंकि उसने मेरी ओर से सोर देश को दण्‍ड दिया है, और यों मेरी सेवा की है। मिस्र देश उसकी सेवा का फल है।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="21">‘उस दिन मैं इस्राएल के कुल में सामर्थ्य का सींग उत्‍पन्न करूंगा, और उन लोगों के मध्‍य में तेरे होंठों को खोल दूंगा। तब वे जान लेंगे कि मैं ही प्रभु हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="30">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, तू यह नबूवत कर, और कह: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: “छाती पीट कर रोओ: हाय! विनाश का दिन आ गया।</verse>
				<verse number="3">विनाश का दिन आ गया। प्रभु का दिन समीप आ गया। उस दिन संकट के बादल छा जाएंगे− समस्‍त राष्‍ट्रों के लिए वह दण्‍ड का दिन होगा।</verse>
				<verse number="4">दोधारी तलवार मिस्र देश पर टूट पड़ेगी जब मिस्र-देश में लोग तलवार से कट-कटकर गिरेंगे, जब मिस्र देश की समस्‍त धन-सम्‍पत्ति लूट ली जाएगी, जब उसकी आधार-शिला टुकड़े-टुकड़े हो जाएगी, तब उसके विनाश को देखकर कूश देश डर से आतंकित हो उठेगा।</verse>
				<verse number="5">मिस्र निवासियों के पतन के साथ कूश, पूत, लूद, अरब और कूब देशों के तथा उस देश के निवासी भी जो संघ में सम्‍मिलित हैं, तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे।”</verse>
				<verse number="6">‘प्रभु यों कहता है: मिस्र की सहायता करनेवालों का पतन होगा; जो मिस्र पर घमण्‍ड करते हैं, वे भी भूमि पर धराशायी होंगे। स्‍वामी-प्रभु यह कहता है: मिग्‍दोल से सबेने तक समस्‍त मिस्र देश के निवासी तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे।</verse>
				<verse number="7">उजाड़ देशों के मध्‍य वह भी उजाड़ रहेगा; उसके नगर उजाड़ पड़े नगरों के समान उजाड़ हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="8">जब मैं मिस्र देश में आग लगा दूंगा, जब मैं उसके सहायकों को नष्‍ट कर दूंगा, तब मिस्र-निवासियों को ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="9">‘उस दिन मैं अपने पास से सन्‍देश-वाहक दूत भेजूंगा। वे जलयानों पर चढ़कर कूश देश जाएंगे, और उसके निश्‍चिंत निवासियों को डराएंगे। वे मिस्र देश के विनाश को देखकर उस दिन भय से आतंकित हो उठेंगे। ‘देखो, विनाश का दिन आ रहा है।</verse>
				<verse number="10">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मैं मिस्र देश के धन-वैभव को समाप्‍त कर दूंगा, बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्‍सर उसको अपने अधिकार में कर लेगा।</verse>
				<verse number="11">मिस्र देश को उजाड़ने के लिए वह और उसके राष्‍ट्र के लोग जो विश्‍व की कठोरतम कौम है, मिस्र देश में प्रवेश करेंगे। वे मिस्र देश पर तलवार उठाएंगे, और समस्‍त देश को लाशों से पाट देंगे।</verse>
				<verse number="12">मैं नील नदी को सुखा दूंगा, मैं मिस्र देश को दुर्जनों के हाथ में बेच दूंगा। मैं विदेशियों के हाथ से सम्‍पूर्ण देश को, प्रत्‍येक वस्‍तु को, देश के समस्‍त प्राणियों को उजाड़ दूंगा।’ मुझ-प्रभु की यही वाणी है।’</verse>
				<verse number="13">स्‍वामी प्रभु यों कहता है: ‘मैं समस्‍त मूर्तियों को, मेम्‍फिस नगर की सब मूर्तियों को नष्‍ट कर दूंगा। समस्‍त मिस्र देश में एक भी शासक जीवित नहीं रहेगा; और यों मैं समस्‍त देश में आतंक उत्‍पन्न कर दूंगा।</verse>
				<verse number="14">मैं पत्रोस नगर को उजाड़ दूंगा, सोअन नगर में आग लगा दूंगा; मैं नो नगर को दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="15">सीन नगर मिस्र देश का गढ़ है, मैं उस पर भी अपनी क्रोधाग्‍नि बरसाऊंगा; और नो नगर की विशाल आबादी मौत के घाट उतर जाएगी।</verse>
				<verse number="16">मैं मिस्र देश में आग लगाऊंगा, और सीन नगर थरथरा उठेगा। नो नगर की दीवारों में दरार पड़ जाएगी, और वे भर-भरा कर भूमि पर गिर पड़ेंगी।</verse>
				<verse number="17">ओन और पीवेसेत नगरों के जवान तलवार से वध किए जाएंगे; और उनकी स्‍त्रियाँ गुलाम बनकर विदेश जाएंगी।</verse>
				<verse number="18">जब मैं मिस्र के राज्‍य का अन्‍त करूंगा, और जब उसका घमण्‍ड चूर-चूर हो जाएगा, तब तहपन्‍हेस नगर में दिन का प्रकाश अन्‍धकार में बदल जाएगा, सम्‍पूर्ण मिस्र देश बादल से ढक जाएगा; और उसकी सब पुत्रियां गुलाम बनकर विदेश चली जाएंगी।</verse>
				<verse number="19">इस प्रकार मैं मिस्र देश को दण्‍ड दूंगा। तब मिस्र-निवासियों को मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।’</verse>
				<verse number="20">निष्‍कासन के ग्‍यारहवें वर्ष के पहले महीने की सातवीं तारीख को प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="21">‘ओ मानव, सुन, मैंने मिस्र के राजा की भुजा तोड़ दी। देख, भुजा को किसी ने जोड़ा नहीं। और न ही उसको स्‍वस्‍थ करने के लिए उस पर किसी ने पट्टी बांधी। उसमें इतना बल नहीं है कि वह तलवार उठा सके।</verse>
				<verse number="22">इसलिए मैं, स्‍वामी-प्रभु, यों कहता हूँ: देख, मैं मिस्र देश के राजा फरओ के विरुद्ध हूं। मैं उसकी दोनों भुजाएं तोड़ डालूंगा: स्‍वस्‍थ भुजा और टूटी हुई भुजा, दोनों को, और यों उसके हाथ से तलवार गिरा दूंगा।</verse>
				<verse number="23">मैं मिस्र-निवासियों को उनके देश से उखाड़ दूंगा, और विश्‍व की कौमों में बिखेर दूंगा। मैं उनको अन्‍य देशों में तितर-बितर कर दूंगा।</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु मैं बेबीलोन के राजा की भुजा मजबूत करूंगा। मैं उसके हाथ में अपनी तलवार दूंगा। निस्‍सन्‍देह, मैं फरओ की भुजाओं को तोड़ दूंगा, और वह बेबीलोन के राजा के सामने ऐसे कराहेगा जैसा बुरी तरह घायल व्यक्‍ति कराहता है।</verse>
				<verse number="25">निश्‍चय ही मैं बेबीलोन के राजा की भुजाओं को मजबूत करूंगा, लेकिन फरओ की भुजाएं तोड़ दी जाएंगी, और वे कन्‍धे से लटकती रहेंगी। तब मिस्र के निवासियों को ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं। ‘जब मैं बेबीलोन के राजा के हाथ में तलवार दूंगा, तब वह उसको मिस्र देश पर चलाएगा,</verse>
				<verse number="26">और मैं विश्‍व की सब कौमों में मिस्र के निवासियों को तितर-बितर कर दूंगा। मैं उनको अन्‍य देशों में बिखेर दूंगा। तब उनको ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="31">
				<verse number="1">निष्‍कासन के ग्‍यारहवें वर्ष के तीसरे महीने की पहली तारीख को प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, तू मिस्र देश के राजा फरओ और उसकी विशाल प्रजा से यों बोल: “तुम अपनी विशालता में किसके समान हो?</verse>
				<verse number="3">मैंने तुमको लबानोन के देवदार के विशाल वृक्ष के समान विकसित किया है, जिसकी सुन्‍दर शाखाएं होती हैं, जो सघन वन के समान शीतल छाया देता है; जिसकी ऊंचाई आसमान को छूती है, जिसकी चोटी बादलों में छिप जाती है।</verse>
				<verse number="4">जल उसको हरा-भरा रखता है; भूमितल का जल उसको बढ़ाता है। जहां वह रोपा जाता है, उसके आस-पास नदियाँ बहती हैं। नदियों की नहरें वन के सब वृक्षों तक पहुंचती हैं।</verse>
				<verse number="5">यों देवदार बढ़ता जाता है, और जंगल के सब वृक्षों में सबसे ऊंचा हो जाता है। उसकी टहनियां खूब बढ़ती हैं; शाखाएं लम्‍बी-लम्‍बी हो जाती हैं; क्‍योंकि उसकी जड़ों को भरपूर पानी मिलता है।</verse>
				<verse number="6">आकाश के पक्षी, उसकी टहनियों पर घोंसले बनाते हैं। उसकी छाया में जंगल के पशु अपने बच्‍चों के साथ बसेरा करते हैं। संसार की जातियां भी उसकी छाया में निवास करती हैं। ओ फरओ, तू और तेरी प्रजा ऐसा ही विशाल देवदार वृक्ष हैं।</verse>
				<verse number="7">उसकी ऊंचाई देखने योग्‍य है। उसकी लम्‍बी-लम्‍बी शाखाएं सुन्‍दर हैं। उसकी जड़ें भूमि के बहुत भीतर पहुँची हुई हैं, जहां विपुल मात्रा में जल है।</verse>
				<verse number="8">इस देवदार की तुलना में परमेश्‍वर के उद्यान के देवदार कुछ भी नहीं हैं; और न सनोवर के पेड़ उसकी टहनियों की बराबरी कर सकते हैं। उसकी शाखाओं की तुलना में चिनार पेड़ भी तुच्‍छ हैं। वह इतना सुन्‍दर है कि परमेश्‍वर के उद्यान का एक भी वृक्ष उसकी सुन्‍दरता की बराबरी नहीं कर सकता है।</verse>
				<verse number="9">मैं-प्रभु ने ही उसको सुन्‍दर बनाया; मैंने ही उसकी शाखाओं को सघन किया। मैंने उसको इतना सुन्‍दर बनाया कि अदन की वाटिका के सब वृक्ष, मुझ-परमेश्‍वर के उद्यान के वृक्ष, उससे ईष्‍र्या करते हैं।</verse>
				<verse number="10">“स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ देवदार, तेरी ऊंचाई आसमान को छू रही है; तेरी चोटी बादलों से ढक गई है। अपनी ऊंचाई के कारण तेरा हृदय घमण्‍ड से फूल उठा है।</verse>
				<verse number="11">अत: मैं तुझको तेरे शत्रु के हाथ में सौंप दूंगा, जो सब राष्‍ट्रों में महा बलवान है। वह तेरे दुष्‍कर्मों के अनुरूप तेरे साथ व्‍यवहार करेगा। मैंने तुझको निकाल दिया है।</verse>
				<verse number="12">राष्‍ट्रों में क्रूरतम विदेशी राष्‍ट्र तुझे काट कर फेंक देगा। सब पहाड़ों और घाटियों में तेरी शाखाएं गिर पड़ेंगी। तेरी टहनियां टूट-टूटकर देश की सब नहरों में बह जाएंगी। विश्‍व की जातियां जो तेरी छाया में निवास करती हैं, उससे निकल जाएंगी, और उसको त्‍याग देंगी।</verse>
				<verse number="13">तेरे गिरे हुए तने पर आकाश के पक्षी बसेरा करेंगे; तेरी शाखाओं पर जंगली पशु रहने लगेंगे।</verse>
				<verse number="14">ओ देवदार, यह इसलिए होगा, ताकि जल के समीप रोपे गए वृक्ष बहुत ऊंचाई तक न बढ़ें, और न उसकी टहनियां बादलों से ढकें, और न वे वृक्ष, जिनको भरपूर जल मिलता है, बादलों की ऊंचाई के बराबर सिर उठाएं। क्‍योंकि घमण्‍ड के कारण वे मृत हो जाते हैं, मैं उनको मृत मनुष्‍यों के मध्‍य मृत्‍यु के हाथ में, अधोलोक में सौंप देता हूं। वे भी कबर में जानेवालों के समान मृत हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="15">“स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: जब देवदार अधोलोक में चला जाएगा, तब मैं उसके लिए गहरे सागर से विलाप करवाऊंगा। मैं उसकी नदियों का जल-प्रवाह रोक दूंगा, अनेक जलाशयों का मुंह बन्‍द कर दूंगा। उसके विनाश को देख कर समस्‍त लबानोन प्रदेश शोक में डूब जाएगा। जंगल के वृक्ष मुरझा जाएंगे।</verse>
				<verse number="16">जब वह जड़ से उखड़ेगा और भूमि पर गिरेगा तब उसके धमाके से सब राष्‍ट्रों के दिल कांप उठेंगे। मैं कबर में जानेवाले मृतक के समान उसको अधोलोक में फेंक दूंगा। तब अदन की वाटिका के वृक्ष तथा लबानोन के सर्वोत्तम वृक्ष, जिनको भरपूर पानी मिलता है, अधोलोक में शान्‍ति की सांस लेंगे।</verse>
				<verse number="17">वे भी उसके साथ अधोलोक में जाएंगे। वहां जाएंगे, जहां तलवार से वध किए हुए मृतक पड़े होंगे। उसके पतन से उसकी छाया में रहनेवाले राष्‍ट्र भी नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="18">“ओ देवदार, तेरी महानता और गौरव की तुलना में अदन की वाटिका के वृक्ष कुछ भी नहीं हैं। किन्‍तु तू भी उनके समान अधोलोक में काट कर फेंक दिया जाएगा, और वहां तू तलवार से वध की गई बेख़तना जातियों के मध्‍य पड़ा रहेगा।” ‘फरओ और उसकी विशाल प्रजा का यही हाल होगा।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="32">
				<verse number="1">निष्‍कासन के बारहवें वर्ष के बारहवें महीने की पहली तारीख को प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, मिस्र के राजा फरओ के सम्‍बन्‍ध में एक शोक-गीत गा। तू उससे यह कहना: “ओ फरओ, तू राष्‍ट्रों में अपने को सिंह समझता था। लेकिन तू तो समुद्र के मगर के समान है! तू नदियों में फूत्‍कारें मारता है, पैरों से जल को मथकर उनको गंदला करता है।</verse>
				<verse number="3">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मैं अनेक जातियों की सेना के द्वारा तुझको पकड़ने के लिए तुझ पर जाल फेंकूंगा, और वे तुझको मेरे महाजाल में फंसा कर पानी से बाहर खींच लेंगे।</verse>
				<verse number="4">ओ मगरमच्‍छ फरओ! मैं तुझको भूमि पर फेंक दूंगा, तुझको खुले मैदान में छोड़ दूंगा; तब आकाश के सब पक्षी तुझ पर बैठेंगे, और धरती के सब पशु तेरा मांस नोंच-नोंच कर खाएंगे, और अपना पेट भरेंगे।</verse>
				<verse number="5">मैं तेरा मांस पहाड़ों पर बिखेर दूंगा, और घाटियों को तेरे शव से भर दूंगा।</verse>
				<verse number="6">मैं तेरे शरीर से बहते हुए खून से पहाड़ों और मैदानों को सींच दूंगा, और नदी-नाले तेरे रक्‍त से भर जाएंगे।</verse>
				<verse number="7">जब मैं तुझको भूमि की सतह से मिटा दूंगा, तब मैं आकाश को ढक दूंगा। उसके तारों को प्रकाशहीन बना दूंगा। मैं सूर्य को मेघों से ढक दूंगा। और चन्‍द्रमा अपना प्रकाश न देगा।</verse>
				<verse number="8">ओ फरओ, मैं आकाश के सब प्रकाशवान तारों और नक्षत्रों को अंधकारमय कर दूंगा, और वे तुझ पर नहीं चमकेंगे; वे तेरे देश को अन्‍धकार में डाल देंगे, स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="9">“ओ फरओ, जब मैं तुझ को बन्‍दी बनाकर तेरे देश से निष्‍कासित करूंगा, तुझको उन राष्‍ट्रों और देशों में ले जाऊंगा, जिनको तू जानता भी नहीं है, तब तेरी यह दशा देखकर अनेक जातियों का हृदय कांप उठेगा।</verse>
				<verse number="10">मैं अनेक जातियों को तेरे विनाश से विस्‍मित करूंगा। मैं उनके राजाओं के सामने अपनी तलवार भेजूंगा, और वे तेरे कारण भय से आतंकित हो उठेंगे। वे हर क्षण कांपेंगे। और जिस दिन तेरा पतन होगा, वे अपने प्राण के लिए कांप उठेंगे।</verse>
				<verse number="11">मैं, स्‍वामी-प्रभु यों कहता हूँ: ओ फरओ, बेबीलोन के राजा की तलवार तुझ पर चलेगी।</verse>
				<verse number="12">मैं तेरी विशाल प्रजा को उसके योद्धाओं के हाथ में सौंप दूंगा, और वे उनकी तलवार से मारे जाएंगे। वे विश्‍व के क्रूरतम राष्‍ट्र के योद्धा हैं। “वे मिस्र के गौरव को धूल में मिला देंगे; और उसकी विशाल प्रजा का अन्‍त हो जाएगा।</verse>
				<verse number="13">मैं उसके समस्‍त पशुओं को, नदी-नालों के तट पर रहनेवाले जीव- जन्‍तुओं को नष्‍ट कर दूंगा। तब न किसी मनुष्‍य का पैर, और न किसी पशु का खुर नदी-नालों के जल को गंदला करेगा।</verse>
				<verse number="14">इसके पश्‍चात् मैं उनका जल स्‍वच्‍छ कर दूंगा, और उनकी नदियों का पानी तेल के सदृश बहेगा। स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="15">जब मैं मिस्र देश को उजाड़ दूंगा, जिस धन-धान्‍य से वह भरपूर है, उससे उसको वंचित कर दूंगा, जब मैं उसके सब निवासियों का वध कर दूंगा, तब उनको ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।”</verse>
				<verse number="16">‘यही वह शोक-गीत है, जो फरओ के विनाश पर गाया जाएगा। मिस्र राष्‍ट्र की कन्‍याएं इसको गाएंगी। प्रभु-स्‍वामी कहता है, वे मिस्र देश और उसकी विशाल प्रजा के पतन पर यही शोक-गीत गाएंगी।’</verse>
				<verse number="17">निष्‍कासन के बारहवें वर्ष के पहले महीने की पन्‍द्रहवीं तारीख को प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="18">‘ओ मानव, मिस्र की विशाल प्रजा के विनाश के कारण विलाप कर। मिस्र देश और प्रतापी राष्‍ट्रों की कन्‍याओं को अधोलोक में कबर में पड़े हुए मृतकों के पास उतार दे।</verse>
				<verse number="19">‘ओ मिस्र, तू किससे श्रेष्‍ठ है, मनोहर है? अधोलोक में जा, और बेख़तना लोगों के मध्‍य पड़ा रहा!</verse>
				<verse number="20">‘वे तलवार से वध किए गए मृतकों के बीच गिरेंगे, और उसके साथ उसकी विशाल प्रजा भी मरकर पड़ी रहेगी।</verse>
				<verse number="21">सेनापति अपने सहायकों के माध्‍यम से अधोलोक के भीतर उनके विषय में यह कहेंगे, “ये बेख़तना लोग भी अधोलोक में आ गए। देखो, ये निर्जीव पड़े हैं। ये तलवार से मारे गए हैं।”</verse>
				<verse number="22">‘देखो, असीरिया भी पड़ा है, और उसके साथ हैं उसके योद्धा। उसके चारों और कबरों का ढेर है। ये सब तलवार से मारे गए हैं।</verse>
				<verse number="23">इनकी कबरें अधोलोक के कोने में हैं। असीरिया की कबर के चारों ओर उसकी सेना है। ये सब तलवार से मारे गए हैं। इनका वध तलवार से हुआ है। ये जीवलोक में आतंक फैलाते थे।</verse>
				<verse number="24">‘देखो, यहां एलाम भी पड़ा है। उसकी कबर के चारों ओर उसकी प्रजा है। ये सब तलवार से मारे गए हैं। इनका वध तलवार से हुआ है। ये जीवलोक में आतंक फैलाते थे, और अब बेख़तना दशा में अधोलोक में पड़े हैं। ये कबर में जानेवालों के साथ अपमान का भार ढो रहे हैं।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने एलाम और उसकी सेना को वध किए हुओं के बीच सुला दिया है। चारों ओर उनकी कबरें हैं। ये सब बेख़तना हैं और तलवार से मारे गए हैं। इन्‍होंने जीवलोक में आतंक फैला रखा था, और अब कबर में जानेवालों के साथ अपमान का भार ढो रहे हैं। इनको वध किए हुओं के बीच स्‍थान मिला है।</verse>
				<verse number="26">‘देखो, यहां मेशेक और तूबल भी हैं, और उनके साथ उनकी विशाल सेना भी है। चारों ओर उनकी कबरें हैं। वे बेख़तना हैं, और तलवार से मारे गए हैं। उन्‍होंने जीवलोक में आतंक फैला रखा था।</verse>
				<verse number="27">उन्‍हें उन वीर योद्धाओं के मध्‍य गौरव का स्‍थान नहीं मिला, जो अपने अस्‍त्रों-शस्‍त्रों के साथ अधोलोक में दफनाए गए थे, जिनके सिर के नीचे उनकी तलवारें दफनाई गई थीं, जिनकी हड्डियों के ऊपर ढालें रखी गई थीं। मेशेक और तूबल के योद्धाओं का आतंक जीवलोक में फैला हुआ था।</verse>
				<verse number="28">ओ फरओ, तेरा भी अंग-भंग होगा, और तू बेख़तना लोगों के मध्‍य लेटेगा, जो तलवार से मारे गए हैं।</verse>
				<verse number="29">‘देखो, यहां एदोम, और उसके राजा तथा उसके उच्‍चाधिकारी भी पड़े हैं। ये वीर योद्धा थे, किन्‍तु अब उन लोगों के साथ पड़े हैं, जिनका वध तलवार से हुआ है। ये बेख़तना और कबर में जानेवाले मृतकों के मध्‍य पड़े हैं।</verse>
				<verse number="30">‘देखो, यहां उत्तरी क्षेत्रों के सब उच्‍चाधिकारी भी हैं। उनके साथ सीदोन के भी उच्‍चाधिकारी हैं। ये भी अपमान का भार ढोते हुए तलवार से मारे गए लोगों के साथ अधोलोक में उतरे हैं। इन्‍होंने अपनी शक्‍ति से देश में आतंक फैलाया था। किन्‍तु अब ये बेख़तना दशा में उन लोगों के साथ पड़े हैं, जिनका वध तलवार से हुआ है। ये कबर में जानेवालों के साथ अपमान का भार ढो रहे हैं।’</verse>
				<verse number="31">स्‍वामी-प्रभु कहता है: ‘जब फरओ यह देखेगा, तब उसको अपनी विशाल सेना के लिए शान्‍ति प्राप्‍त होगी। उसका और उसकी विशाल सेना का वध तलवार से होगा।</verse>
				<verse number="32">उसने भी जीवलोक में आतंक फैला रखा है। इसलिए वह उन लोगों के मध्‍य दफनाया जाएगा, जो तलवार से मारे गए हैं। वह और उसके साथ उसकी विशाल प्रजा बेख़तना लोगों के मध्‍य दफन होगी।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="33">
				<verse number="1">प्रभु ने मुझे यह सन्‍देश दिया। उसने कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, तू अपने जाति-भाई-बहिनों से बोल। तू उनसे यह कहना: जब मैं किसी देश पर उसके शत्रु के द्वारा आक्रमण करवाता हूं, तब वहां की जनता अपने में से किसी व्यक्‍ति को चुनती है, और उसको अपने देश का पहरेदार नियुक्‍त करती है।</verse>
				<verse number="3">यदि यह पहरेदार देखेगा कि उसके देश पर शत्रु का आक्रमण होने वाला है, और यदि वह जनता को सावधान करने के लिए नरसिंगा फूंकेगा</verse>
				<verse number="4">और चेतावनी के नरसिंगे की आवाज सुनने पर भी यदि कोई व्यक्‍ति सावधान नहीं होगा, और शत्रु का आक्रमण होने पर वह उसकी तलवार से मारा जाएगा, तो उसके खून का दोष उसके ही सिर पड़ेगा।</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि उसने नरसिंगे की आवाज सुनी थी, फिर भी वह सावधान नहीं हुआ। अत: वह अपनी हत्‍या का जिम्‍मेदार स्‍वयं ठहरा। किन्‍तु यदि वह पहरेदार की चेतावनी पर ध्‍यान देता, तो वह अपने प्राण बचा लेता।</verse>
				<verse number="6">‘यदि पहरेदार यह देखता है कि उसके देश पर शत्रु का आक्रमण होनेवाला है और वह जनता को सावधान करने के लिए नरसिंगा नहीं फूंकता है, और लोग सावधान नहीं होते हैं और शत्रु का आक्रमण होने पर यदि एक भी व्यक्‍ति उसकी तलवार से मारा जाएगा, तो मरनेवाला यद्यपि अपने अधर्म में मरेगा तो भी मैं पहरेदार को उसकी मौत का जिम्‍मेदार ठहराऊंगा और उससे खून का लेखा लूंगा।</verse>
				<verse number="7">‘इसी प्रकार ओ मानव, मैंने तुझको इस्राएल के वंश का पहरेदार नियुक्‍त किया है। जब कभी तू मेरे मुंह से इस्राएल के लिए चेतावनी के वचन सुनता है, यह तेरा दायित्‍व है कि तू मेरी ओर से उनको सावधान करे।</verse>
				<verse number="8">यदि मैं दुर्जन से कहूंगा, “ओ दुर्जन, तू निस्‍सन्‍देह मरेगा”, और यदि तू दुर्जन को सावधान नहीं करेगा कि वह अपना बुरा मार्ग छोड़ दे, तो ओ मानव-पुत्र, वह दुर्जन तो अपने अधर्म में मरेगा ही, किन्‍तु मैं उसकी मौत का जिम्‍मेदार तुझे ठहराऊंगा, और उसके खून का लेखा तुझ से लूंगा।</verse>
				<verse number="9">यदि तू उसको चेतावनी देगा कि वह अपना बुरा आचरण छोड़ दे, और वह तेरी चेतावनी पर ध्‍यान न देगा, बुरे मार्ग से मुंह नहीं मोड़ेगा, तो वह निस्‍सन्‍देह अपने अधर्म में मरेगा, परन्‍तु तेरा प्राण बच जाएगा।</verse>
				<verse number="10">‘ओ मानव, तू यह बात इस्राएल के वंश से कह: तुम लोगों ने कहा है, “हमारे अपराधों और हमारे पापों का बोझ हमारे ऊपर है, और उनको ढोते-ढोते हम क्षीण हो गए हैं। हम कैसे जीवित रह सकते हैं?”</verse>
				<verse number="11">ओ मानव, तू उनसे यह कह: “मैं स्‍वयं स्‍वामी-प्रभु बोल रहा हूँ: मुझे अपने जीवन की सौगन्‍ध है! मैं किसी भी दुर्जन की मृत्‍यु से प्रसन्न नहीं होता हूँ। किन्‍तु मुझे तब प्रसन्नता होती है, जब दुर्जन अपना बुरा आचरण छोड़ देता है और मरने से बच जाता है। इसी प्रकार ओ इस्राएल के वंशजो, अपने बुरे आचरण को छोड़ दो, अपने बुरे मार्ग से पीठ फेर लो। तुम क्‍यों मरना चाहते हो?”</verse>
				<verse number="12">‘ओ मानव, तू अपने जाति-भाई-बहिनों से बोल: जब कोई धार्मिक मनुष्‍य अपराध करता है तब उसकी धार्मिकता उसको अपराध के दण्‍ड से नहीं बचा सकती। यदि दुर्जन अपना बुरा आचरण छोड़ दे तो वह निस्‍सन्‍देह पाप के दण्‍ड से बचेगा। यदि धार्मिक मनुष्‍य पाप करे तो उसकी धार्मिकता उसको मरने से नहीं बचा सकेगी।</verse>
				<verse number="13">‘यदि मैं धार्मिक मनुष्‍य से कहूँ कि तू जीवित रहेगा, और वह अपनी धार्मिकता पर भरोसा करके अधर्म करे, तो उस के सत्‍कर्म उसको नहीं बचा सकेंगे। मैं उन को स्‍मरण नहीं करूंगा। वह अपने अधर्म में मरेगा।</verse>
				<verse number="14">‘मैं दुर्जन से यह कहूँ, “तू निस्‍सन्‍देह मरेगा,” और वह अपना पापमय आचरण छोड़ दे, न्‍याय और धर्म का यह आचरण अपना ले:</verse>
				<verse number="15">गिरवी की वस्‍तु लौटा दे, और उनका माल लौटा दे जिनसे उसने लूट लिया है, वह दुष्‍कर्मों को त्‍याग कर जीवन देनेवाले धर्म-नियमों के अनुसार आचरण करने लगे और फिर अधर्म के कामों में हाथ न डाले, तो वह निस्‍सन्‍देह जीवित रहेगा, और मरेगा नहीं।</verse>
				<verse number="16">उसने जितने दुष्‍कर्म किए हैं, मैं उनको स्‍मरण नहीं करूंगा, और उसको दण्‍ड नहीं दूंगा। उसने न्‍याय और धर्म के काम किए हैं, वह निस्‍सन्‍देह जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="17">‘फिर भी तेरे जाति-भाई-बहिन कहते हैं: “प्रभु का व्‍यवहार न्‍यायपूर्ण नहीं है।” किन्‍तु स्‍वयं उनका आचरण न्‍यायपूर्ण नहीं है।</verse>
				<verse number="18">यदि कोई धार्मिक मनुष्‍य न्‍याय और धर्म के आचरण को छोड़कर अधर्म के कार्य करेगा, तो वह उसके कारण अवश्‍य मरेगा।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु यदि दुर्जन अपने बुरे आचरण को छोड़कर न्‍याय-धर्म के कार्य करेगा, तो वह अपने इस आचरण के कारण जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="20">फिर भी तुम, ओ इस्राएल के वंशजो, कहते हो, “प्रभु का व्‍यवहार न्‍यायपूर्ण नहीं है।” जबकि मैं तुम में से प्रत्‍येक व्यक्‍ति का न्‍याय उसके आचरण के अनुसार करता हूँ।’</verse>
				<verse number="21">बेबीलोन में निष्‍कासन के बारहवें वर्ष के दसवें महीने की पांचवीं तारीख को एक आदमी मेरे पास आया। वह यरूशलेम नगर से प्राण बचा कर भाग आया था। उसने मुझ से कहा, ‘यरूशलेम नगर का पतन हो गया।’</verse>
				<verse number="22">जिस दिन यरूशलेम से भागा हुआ आदमी मेरे पास आया, उससे पूर्व सन्‍धया के समय प्रभु की सामर्थ्य मुझ पर प्रबल हुई थी, और जब वह मनुष्‍य सबेरे मुझ से मिला, तब प्रभु ने उसी समय मेरा मुंह खोल दिया। प्रभु की सामर्थ्य से मेरा मुंह खुल गया और मेरा गूंगापन दूर हो गया।</verse>
				<verse number="23">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="24">‘ओ मानव, इस्राएली देश के उजड़े हुए प्रदेशों के निवासी अब तक यह कह रहे हैं: “हमारे कुल-पिता अब्राहम तो अकेले आदमी थे, तो भी उन्‍होंने सम्‍पूर्ण कनान देश पर कब्‍जा कर लिया था। हम तो अनेक हैं। यह देश निस्‍सन्‍देह हमारे पैतृक-अधिकार के लिए दिया गया है।”</verse>
				<verse number="25">इसलिए तू उनसे यह कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: जिन कामों को न करने का मैंने तुम्‍हें आदेश दिया था, वही तुम करते हो: तुम रक्‍त के साथ मांस खाते हो। तुम सहायता के लिए देवी-देवताओं की मूर्तियों की ओर दृष्‍टि करते हो। तुम हत्‍या करते हो। फिर भी तुम सोचते हो कि तुम इस्राएल देश पर कब्‍जा कर सकोगे?</verse>
				<verse number="26">तुम्‍हें मुझ पर नहीं, बल्‍कि अपनी तलवार पर भरोसा है। तुम पूजा-पाठ करते हो। अपने पड़ोसी की पत्‍नी की इज्‍जत लूटते हो। फिर भी तुम सोचते हो कि तुम इस्राएल देश पर अधिकार कर सकोगे?</verse>
				<verse number="27">ओ मानव, तू उनसे यह कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मुझे अपने जीवन की सौगन्‍ध है: इस्राएल देश के उजाड़ प्रदेशों में रहनेवाले निस्‍सन्‍देह तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे। जो आदमी खेत में होगा, उसको मैं जंगली पशु के मुंह में डाल दूंगा, और वह उसको खा जाएगा। जो गढ़ों और गुफाओं में रहते होंगे, वे महामारी से मारे जाएंगे।</verse>
				<verse number="28">मैं उनके देश को निर्जन और उजाड़ कर दूंगा और यों उनके बल का गर्व चूर-चूर हो जाएगा। इस्राएल देश के पहाड़ इतने उजाड़ हो जाएंगे कि वहाँ से कोई भी नहीं गुजरेगा।</verse>
				<verse number="29">जब मैं उन बचे हुए इस्राएलियों के घृणित कार्यों के कारण उन के देश को निर्जन और उजाड़ कर दूंगा, तब उनको मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="30">‘ओ मानव, इन लोगों की दृष्‍टि में तू क्‍या है? ये चहारदीवारी पर बैठे हुए, घरों की ड्‍योढ़ी पर बैठे हुए एक-दूसरे से तेरे विषय में बातें करते हैं। वे आपस में एक-दूसरे को निमन्‍त्रण दे कर कहते हैं, “आओ चलें, और नबी के मुंह से प्रभु का सन्‍देश सुनें।”</verse>
				<verse number="31">वे झुण्‍ड के झुण्‍ड तेरे पास आते हैं। वे मेरे निज लोगों के समान तेरे सामने बैठते हैं। वे तेरी बातें सुनते हैं, पर मेरे सन्‍देश के अनुसार आचरण नहीं करते। “वाह! कितने सुन्‍दर वचन हैं!”, वे मुंह से यह कहते हैं, किन्‍तु उनका हृदय स्‍वार्थ में डूबा हुआ है।</verse>
				<verse number="32">सुन, तू उन के लिए क्‍या है? प्रेम के गीत गानेवाला गायक, जिसके गले में मीठी आवाज है, जो वाद्य-यन्‍त्र को कुशलता से बजाता है! ओ मानव, वे तेरी बातें सुनते हैं, किन्‍तु उनके अनुसार आचरण नहीं करते।</verse>
				<verse number="33">जब मेरा कथन पूरा होगा, वह निस्‍सन्‍देह पूरा होगा, तब उनको पता चलेगा कि उन के मध्‍य में एक नबी हुआ था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="34">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव! इस्राएल देश के राजाओं-नेताओं के विरुद्ध नबूवत कर। उनसे तू यह कहना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ इस्राएल देश के चरवाहो, तुम अपनी भेड़ों की चिन्‍ता न कर स्‍वयं का पेट भर रहे हो। क्‍या चरवाहा पहले अपनी भेड़ों का पेट नहीं भरता है?</verse>
				<verse number="3">ओ इस्राएली राष्‍ट्र के चरवाहो, तुम बढ़िया भोजन करते हो। तुम कीमती ऊनी वस्‍त्र पहनते हो। सबसे मोटे-ताजे पशु का मांस खाते हो। किन्‍तु अपनी जनता के मुंह में अन्न का दाना भी नहीं डालते!</verse>
				<verse number="4">तुमने निर्बल को बलवान नहीं बनाया। तुमने बीमार को स्‍वस्‍थ नहीं किया। तुमने घायल के घावों की मलहम-पट्टी नहीं की। तुम भटकी हुई भेड़ को वापस नहीं लाए। जो खो गई है, उसको नहीं खोजा। किन्‍तु तुमने जनता पर जोर-जबरदस्‍ती से शासन किया।</verse>
				<verse number="5">चरवाहा न होने के कारण भेड़ें तितर-बितर हो गईं, और जंगली जानवरों का आहार बन गईं।</verse>
				<verse number="6">‘मेरी भेड़ें तितर-बितर हो गई हैं। वे पहाड़ों पर, ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर भटक रही हैं। ‘मेरी भेड़ें पृथ्‍वी के सब देशों में तितर-बितर हो गई हैं। उनकी खोज-खबर लेनेवाला, उनको ढूंढ़कर लानेवाला कोई चरवाहा नहीं है।</verse>
				<verse number="7">‘इसलिए, ओ इस्राएल देश के चरवाहो! मुझ-प्रभु का यह वचन सुनो:</verse>
				<verse number="8">मुझे अपने जीवन की सौगन्‍ध है! मेरी भेड़ों को शिकारियों ने मार डाला। वे जंगली पशुओं का आहार बन गईं; क्‍योंकि उनकी देखभाल करनेवाला चरवाहा नहीं था। मैंने जिनको उन का चरवाहा नियुक्‍त किया था, उन चरवाहों ने भी भेड़ों की खोज-खबर नहीं ली। उन्‍होंने उनको चराया नहीं, बल्‍कि अपना ही पेट भरा।</verse>
				<verse number="9">इसलिए ओ इस्राएल देश के चरवाहो! मुझ-प्रभु का यह वचन सुनो:</verse>
				<verse number="10">मैं, स्‍वामी-प्रभु यों कहता हूं: देखो, मैं तुम-चरवाहों के विरुद्ध हूँ। मैं तुमसे अपनी भेड़ों का हिसाब लूंगा। मैं अपनी भेड़ों को चराने की जिम्‍मेदारी तुमसे वापस ले लूंगा, और तुम उनको फिर न चरा सकोगे। मैं तुम को पेट भर खाना न दूंगा। मैं तुम्‍हारे मुंह से अपनी भेड़ों को छुड़ाऊंगा। वे फिर तुम्‍हारा आहार न बनेंगी।</verse>
				<verse number="11">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: देखो, मैं स्‍वयं अपनी भेड़ों की सुधि लूंगा, और उनको ढूंढ़ने जाऊंगा।</verse>
				<verse number="12">जब किसी चरवाहे की भेड़ें झुण्‍ड में से निकल कर यहां-वहां खो जाती हैं, तब चरवाहा उन खोई हुई भेड़ों को ढूंढ़ता है। वैसे ही मैं चरवाहे की तरह अपनी भेड़ों को खोजूंगा। वे सघन अंधकार के दिन, घोर घटाओं के दिन भटक गई थीं। मैं उनको सब स्‍थानों से छुड़ा कर लाऊंगा।</verse>
				<verse number="13">मैं अपने निज लोगों को, अपनी भेड़ों को भिन्न-भिन्न जातियों के मध्‍य से निकाल कर लाऊंगा। मैं उनको सब देशों से एकत्र करूँगा, और उनको उनके देश में लाऊंगा। मैं अपनी भेड़ों को इस्राएल देश के पहाड़ों पर और इस्राएल देश के सब आबाद स्‍थानों पर चराऊंगा।</verse>
				<verse number="14">मैं उनको हरे-भरे चरागाह में चराऊंगा। इस्राएल देश के ऊंचे पठारों पर उनके चरागाह होंगे। वहां वे हरे-भरे घास के मैदान में आराम करेंगी। उन्‍हें इस्राएल के पहाड़ों के उत्तम चरागाह में पेटभर आहार प्राप्‍त होगा।</verse>
				<verse number="15">मैं स्‍वयं अपनी भेड़ों का मेषपाल होऊंगा, और, मैं उनको हरे-भरे चरागाह में विश्राम कराऊंगा। मैं, स्‍वामी-प्रभु, यही कहता हूँ:</verse>
				<verse number="16">मैं खोई हुई भेड़ को ढूंढ़ूंगा। भटकी हुई भेड़ के घावों पर पट्टी बांधूंगा। मैं निर्बल को बलवान बनाऊंगा। मैं मोटी-ताजी, स्‍वस्‍थ भेड़ की रक्षा करूंगा । मैं उनको उचित रीति से चराऊंगा।</verse>
				<verse number="17">‘ओ मेरी भेड़ो! मैं, तुम्‍हारा स्‍वामी-प्रभु, तुमसे यों कहता हूं: देखो, मैं भेड़ों और भेड़ों तथा मेढ़ों और बकरों के मध्‍य न्‍याय कर रहा हूँ।</verse>
				<verse number="18">क्‍या यह उचित बात है कि तुम हरे-भरे चरागाह को चर लो और पेट भरने के बाद शेष चरागाह को अपने पैरों से रौंद दो? स्‍वच्‍छ जल को पीने के बाद पैरों से उसको गंदला कर दो? क्‍या तुम्‍हारा यह कार्य ठीक है?</verse>
				<verse number="19">जिसको तुमने अपने पैरों से रौंद दिया, क्‍या मेरी भेड़ें उसको खाएंगी? जिस स्‍वच्‍छ जल को तुमने गंदला कर दिया, क्‍या उस को मेरी भेड़ें पीएंगी?</verse>
				<verse number="20">‘इसलिए स्‍वामी-प्रभु उनसे यह कहता है: देखो, मैं स्‍वयं मोटी और दुबली भेड़ों के मध्‍य न्‍याय करूंगा।</verse>
				<verse number="21">तुम दुर्बल भेड़ों को पांजर और सींग से मार-मार कर भगा देते हो, और वे यहां-वहां बिखर जाती हैं।</verse>
				<verse number="22">अत: मैं अपनी भेड़ों की रक्षा करूंगा, और वे तुम्‍हारा शिकार नहीं होंगी। मैं भेड़ों और भेड़ों के मध्‍य न्‍याय करूंगा।</verse>
				<verse number="23">मैं उनके ऊपर एक ही चरवाहे, अपने सेवक दाऊद को नियुक्‍त करूंगा और वह उनको चराएगा। दाऊद ही उनका चरवाहा होगा, और उनको चराएगा।</verse>
				<verse number="24">मैं स्‍वयं प्रभु उनका परमेश्‍वर होऊंगा, और मेरा सेवक दाऊद उनके मध्‍य में प्रशासक होगा। मैं-प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="25">‘मैं अपनी भेड़ों के साथ शान्‍ति का विधान स्‍थापित करूंगा। मैं उनके देश से जंगली पशुओं को निकाल दूंगा। तब वे निर्जन प्रदेश में निश्‍चिन्‍त होकर निवास करेंगी, और जंगल में सोएंगी।</verse>
				<verse number="26">मैं उनको और अपनी पहाड़ी के आसपास के स्‍थानों को आशिष का कारण बनाऊंगा। मैं वर्षा के मौसम पर वर्षा करूंगा, और यह वर्षा आशिष की वर्षा होगी।</verse>
				<verse number="27">मैदान और उद्यानों के वृक्षों में फल लगेंगे, और खेतों में भरपूर फसल होगी। भूमि अपनी उपज देगी। मेरे निज लोग अपने देश में निरापद निवास करेंगे। जब मैं उनकी गुलामी के जूए को तोड़कर उन्‍हें स्‍वतन्‍त्र करूंगा, जब मैं उनको गुलाम बनाने वाले शत्रु के हाथ से मुक्‍त करूंगा, तब उन्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="28">तब वे विश्‍व के राष्‍ट्रों का शिकार नहीं बनेंगे, और जंगली जानवर उनको मार कर नहीं खाएंगे। निस्‍सन्‍देह वे अपने देश में निरापद निवास करेंगे, और उनको फिर कोई भयभीत नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="29">मैं अपने निज लोगों के लिए उपजाऊ खेतों और उद्यानों की व्‍यवस्‍था करूंगा। तब वे अपने देश में भूख से नहीं मरेंगे, और न ही उनके पड़ोसी राष्‍ट्र उन का मजाक उड़ाएंगे।</verse>
				<verse number="30">तब उनको मालूम होगा कि मैं-प्रभु, उनका परमेश्‍वर, उनके साथ हूं, और वे इस्राएल के वंशज मेरे निज लोग हैं। मैं, स्‍वामी-प्रभु यही कहता हूं।</verse>
				<verse number="31">ओ मेरे निज लोगो, तुम मेरी भेड़ें हो, मेरे चरागाह की भेड़ें हो, और मैं तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूं।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="35">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, सेईर पहाड़ की ओर, एदोम राष्‍ट्र की ओर मुख कर, और उसके विनाश की नबूवत कर।</verse>
				<verse number="3">तू यह कहना: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, ओ सेईर पहाड़, मैं तेरे विरुद्ध हूं। तुझ पर प्रहार करने के लिए मैंने अपना हाथ बढ़ाया है। मैं तुझ को उजाड़ दूंगा। तेरा देश निर्जन हो जाएगा।</verse>
				<verse number="4">मैं तेरे नगरों को उजाड़ दूंगा। तू उजड़ जाएगा। तब तुझे मालूम होगा कि मैं प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="5">‘तू सदा से इस्राएलियों के साथ शत्रुता रखता रहा है। जब वे अपने अधर्म के कारण संकट में पड़े हुए थे और उनके अन्‍तिम दण्‍ड का समय आ गया था, तब तूने तलवार से उनको मारा था।</verse>
				<verse number="6">अत: मैं, स्‍वामी-प्रभु कहता हूँ: मुझे अपने जीवन की सौगन्‍ध है! मैं तुझको वध के लिए तैयार करूंगा, और उनकी हत्‍या का पाप तेरा पीछा करेगा! तूने हत्‍या की है, और दोषी ठहरा है; अत: हत्‍या का पाप तेरा पीछा करेगा।</verse>
				<verse number="7">ओ एदोम राष्‍ट्र, ओ सेईर के पहाड़ी देश, मैं तुझको उजाड़ दूंगा, निर्जन बना दूंगा। जो भी यात्री तुझ में से होकर आएगा, मैं उसको नष्‍ट कर दूंगा।</verse>
				<verse number="8">ओ एदोम राष्‍ट्र, मैं तेरे पहाड़ों को लोथों से पाट दूंगा। तेरे टीलों, घाटियों और गड्ढों में तलवार से वध हुए लोगों के शव पड़े होंगे।</verse>
				<verse number="9">मैं तुझको युग-युग के लिए उजाड़ दूंगा, और तेरे नगर फिर कभी आबाद नहीं होंगे। तब तुझको मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।’</verse>
				<verse number="10">‘तूने कहा था, “ये दो राज्‍य, ये दो प्रदेश−इस्राएल और यहूदा मेरे हैं। हम इन पर अधिकार करेंगे,” यद्यपि मैं, प्रभु वहाँ था।</verse>
				<verse number="11">मैं, स्‍वामी-प्रभु, अपने जीवन की सौगन्‍ध खाता हूं: तूने उनके प्रति घृणा की। अपनी घृणा के कारण उनसे क्रोध किया और उनसे शत्रुता का व्‍यवहार किया, इसलिए मैं भी तुझसे ऐसा ही व्‍यवहार करूंगा। मैं तेरा न्‍याय करूंगा, और तुझको दण्‍ड दूंगा, और यों स्‍वयं को तुझ पर प्रकट करूंगा।</verse>
				<verse number="12">ओ एदोम, तूने इस्राएल देश के पहाड़ी क्षेत्रों के विरुद्ध तिरस्‍कारपूर्ण वचन कहे हैं, और मैं-प्रभु ने उन सबको सुना है। तूने कहा है, “इस्राएल के ये पहाड़ी क्षेत्र उजाड़ पड़े हैं। ये हमें हड़पने के लिए दिए गए हैं।”</verse>
				<verse number="13">तूने मेरे विरुद्ध अपने मुंह से बड़ी-बड़ी बातें कीं, अपने आप को गर्व से फुलाया। मैंने स्‍वयं यह सब सुना है।</verse>
				<verse number="14">इसलिए मैं, स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ: मैं तुझको उजाड़ दूंगा, और सारी दुनिया आनन्‍द मनाएगी।</verse>
				<verse number="15">जब इस्राएल-वंशियों की पैतृक भूमि उजड़ गई थी, तब तू उनके विनाश से आनन्‍दित हुआ था। ऐसा ही व्‍यवहार मैं तेरे साथ करूंगा। ओ सेईर पहाड़, ओ समस्‍त एदोम राष्‍ट्र, तू एकदम उजाड़ हो जाएगा। तब तुझे ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="36">
				<verse number="1">‘और तू, ओ मानव, इस्राएल के पहाड़ों से यह नबूवत कर। तू उनसे कहना, ओ इस्राएली राष्‍ट्र के पहाड़ो! प्रभु का यह सन्‍देश सुनो।</verse>
				<verse number="2">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: तुम्‍हारे शत्रु ने यह कहा था, “अहा! अब ये प्राचीन पहाड़ हमारे अधिकार में आ गए!”</verse>
				<verse number="3">इसलिए ओ मानव, तू इस्राएली राष्‍ट्र के पहाड़ों से यह नबूवत कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, शत्रुओं ने तुमको उजाड़ा, चारों ओर से तुम्‍हें रौंदा, और तुम अन्‍य राष्‍ट्रों के अधिकार में आ गए। विश्‍व की कौमें तुम्‍हारे विषय में बुरी-बुरी बातें कहती हैं, वे तुम्‍हारी चर्चा करती हैं।</verse>
				<verse number="4">इसलिए ओ इस्राएली राष्‍ट्र के पहाड़ो! स्‍वामी-प्रभु का सन्‍देश सुनो। स्‍वामी-प्रभु इस्राएली राष्‍ट्र के पहाड़ों, पहाड़ियों, घाटियों, खोहों, उजाड़ क्षेत्रों और निर्जन नगरों से यह कहता है: तुम अपने आसपास के राष्‍ट्रों की दृष्‍टि में मजाक का कारण बन गए हो, और राष्‍ट्रों ने तुम्‍हें लूट लिया है।</verse>
				<verse number="5">अत: मैं, स्‍वामी-प्रभु, इन राष्‍ट्रों से और एदोम राष्‍ट्र से अत्‍यन्‍त क्रोध में कह रहा हूं: इन्‍होंने हर्ष-उल्‍लास से मेरे देश पर अधिकार किया और उसके प्रति घृणा प्रकट करते हुए उसको लूट लिया और उस पर पूर्ण कब्‍जा कर लिया।</verse>
				<verse number="6">ओ मानव, तू इस्राएल देश के सम्‍बन्‍ध में नबूवत कर। तू उसके पहाड़ों-पहाड़ियों, खोहों और घाटियों से कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: तुमने राष्‍ट्रों की कटु निन्‍दा सही है, इसलिए मै क्रोधाग्‍नि से भड़क उठा हूं, और यह कह रहा हूं।</verse>
				<verse number="7">मैं, स्‍वामी-प्रभु, यह शपथ खाता हूँ: तेरे आस-पास के ये राष्‍ट्र, जिन्‍होंने तेरी निन्‍दा कि है, स्‍वयं दूसरों की निन्‍दा के पात्र बनेंगे।</verse>
				<verse number="8">‘किन्‍तु, तुम ओ इस्राएल देश के पहाड़ो, तुममें से नई-नई शाखाएं फूटेंगी, और मेरे निज लोग इस्राएलियों के लिए तुम फलवंत होगे; क्‍योंकि देखो, वे शीघ्र स्‍वदेश लौटेंगे।</verse>
				<verse number="9">मैं तुम्‍हारे पक्ष में हूं, और मैं तुम पर आशिष की वर्षा करने के लिए तुम्‍हारी ओर मुड़ूंगा। तुम्‍हारी भूमि पर खेती की जाएगी, वह फिर बोई जाएगी।</verse>
				<verse number="10">मैं तुम्‍हें फिर बसाऊंगा, और तुम्‍हारे निवासियों को असंख्‍य करूंगा। मैं सम्‍पूर्ण इस्राएली राष्‍ट्र को पुन: आबाद करूंगा। निर्जन नगर पुन: आबाद होंगे, खण्‍डहरों का पुन: निर्माण होगा।</verse>
				<verse number="11">मैं तुम पर निवास करनेवाले मनुष्‍यों और पशुओं दोनों को असंख्‍य करूंगा। वे बढ़ेंगे और फलेंगे-फूलेंगे। जैसे तुम प्राचीन काल में आबाद थे वैसे ही मैं तुम्‍हें फिर आबाद करूंगा। मैं पहले से अधिक तुम्‍हारी भलाई करूंगा। तब तुम्‍हें अनुभव होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="12">अन्‍य मनुष्‍य तथा मेरे निज लोग इस्राएली तुम पर चलेंगे-फिरेंगे। वे तुम्‍हारे मालिक होंगे, और तुम उनकी पैतृक सम्‍पत्ति बनोगे। तुम फिर कभी उनको उनकी सन्‍तान से वंचित नहीं करोगे।’</verse>
				<verse number="13">स्‍वामी-प्रभु की यह वाणी है: ‘ओ इस्राएली भूमि, लोग तेरे विषय में कहते हैं, “तू मनुष्‍यों को खा जाती है, अपने राष्‍ट्र को निर्वंश कर देती है।”</verse>
				<verse number="14">लेकिन अब तू मनुष्‍यों को नहीं खाएगी, और न ही अपने राष्‍ट्र को उसकी सन्‍तान से वंचित करेगी।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="15">‘मैं फिर कभी राष्‍ट्रों में तेरी निन्‍दा नहीं होने दूंगा, उनके निन्‍दापूर्ण वचन तेरे कानों में नहीं पड़ेंगे। जातियां तेरा अपमान नहीं करेंगी, और तू उनके अपमान का बोझ नहीं सहेगी। तू पुन: अपने राष्‍ट्र का पतन नहीं होने देगी।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।’</verse>
				<verse number="16">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="17">‘ओ मानव, जब इस्राएली अपने देश में रहते थे, तब उन्‍होंने अपने आचरण और व्‍यवहार से उसको अशुद्ध कर दिया था। ऋतुमति स्‍त्री की अशुद्धता के समान उनका आचरण अशुद्ध था।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने अपने देश में हत्‍याएं की थीं। मूर्तियों की पूजा कर अपने देश को अशुद्ध किया था। अत: मैंने अपनी क्रोधाग्‍नि की उन पर वर्षा की।</verse>
				<verse number="19">मैंने विश्‍व के राष्‍ट्रों में उनको तितर-बितर कर दिया। वे भिन्न-भिन्न देशों में बिखर गए। मैंने उनके आचरण और व्‍यवहार के अनुरूप उनका न्‍याय किया था।</verse>
				<verse number="20">वे जिस-जिस देश में गए, वहाँ भी उन्‍होंने मेरे पवित्र नाम को अपवित्र किया। उस देश के लोग उनके बारे में यह कहते थे, “ये प्रभु के निज लोग हैं, फिर भी उसके देश से इनको निकाल दिया गया।”</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु मुझे अपने पवित्र नाम का ध्‍यान था, यद्यपि इस्राएलियों ने अपने निष्‍कासन के देशों में मेरे नाम को अपवित्र किया था।</verse>
				<verse number="22">‘ओ मानव, तू इस्राएल के वंशजों से यह कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ इस्राएल वंशियो, जो कार्य मैं करने वाला हूं, वह मैं तुम्‍हारे कारण नहीं, बल्‍कि अपने पवित्र नाम के हेतु करूंगा, जिसको तुमने अपने निष्‍कासन के देश में अपवित्र किया है।</verse>
				<verse number="23">मैं अपने महान नाम को पवित्र सिद्ध करूंगा, क्‍योंकि वह अन्‍य जातियों में अपवित्र किया गया है; तुमने ही उनके मध्‍य में उसको अपवित्र किया है। जब मैं उनके सामने, तुम्‍हारे माध्‍यम से अपनी पवित्रता को सिद्ध करूंगा, तब सब राष्‍ट्रों को ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं,’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="24">‘मैं तुम्‍हें भिन्न-भिन्न राष्‍ट्रों में से निकालूंगा, और सब देशों में से एकत्र करूंगा, और तुमको तुम्‍हारे अपने देश में पुन: लाऊंगा।</verse>
				<verse number="25">मैं तुम्‍हें शुद्ध करने के लिए तुम पर शुद्ध जल छिड़कूंगा। तब तुम अपनी समस्‍त अशुद्धता से शुद्ध हो जाओगे। मैं तुम्‍हें तुम्‍हारी सब मूर्तियों से मुक्‍त करूंगा, और तुम्‍हें शुद्ध करूंगा।</verse>
				<verse number="26">मैं तुम्‍हें एक नया हृदय दूंगा, और तुम्‍हारे भीतर एक नई आत्‍मा उत्‍पन्न करूंगा। मैं तुम्‍हारी देह से तुम्‍हारा पाषाण हृदय निकाल कर तुम्‍हें संवेदनशील हृदय दूंगा</verse>
				<verse number="27">मैं तुम्‍हारे भीतर अपना आत्‍मा प्रतिष्‍ठित करूंगा। तब तुम मेरी संविधियों के अनुसार आचरण करोगे, और मेरे आदेशों का तत्‍परतापूर्वक पालन करोगे।</verse>
				<verse number="28">जो देश मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों को दिया था, उसमें तुम पुन: निवास करोगे। तुम मेरे निज लोग होगे, और मैं तुम्‍हारा परमेश्‍वर हूंगा।</verse>
				<verse number="29">मैं तुम्‍हारी सब अशुद्धताओं से तुम्‍हें मुक्‍त करूंगा। मैं प्रचुर मात्रा में अनाज उपजाऊंगा और तुम्‍हारे देश में अकाल नहीं पड़ने दूंगा।</verse>
				<verse number="30">मैं प्रचुर मात्रा में पेड़ों में फल और खेतों में अन्न उत्‍पन्न करूंगा। तब तुम्‍हारे देश में कभी अकाल नहीं पड़ेगा, और न राष्‍ट्रों में तुम्‍हारा अपमान होगा।</verse>
				<verse number="31">तब तुम्‍हें अपने दुराचरण और दुष्‍कर्मों का स्‍मरण होगा; तुम्‍हें अपने अधर्म और घृणित कामों के लिए ग्‍लानि होगी।</verse>
				<verse number="32">किन्‍तु स्‍मरण रखो, स्‍वामी-प्रभु कहता है, ‘इस बात को तुम अच्‍छी तरह समझ लो कि मैं ये सब कार्य तुम्‍हारे कारण नहीं करूंगा। ओ इस्राएल के वंश! तू अपने आचरण के लिए शर्म कर, लज्‍जित हो।’</verse>
				<verse number="33">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘जिस दिन मैं तुम्‍हारी समस्‍त अशुद्धताओं से तुम्‍हें शुद्ध करूंगा, तब तुम्‍हारे नगरों को पुन: बसाऊंगा। खण्‍डहरों का पुन: निर्माण होगा।</verse>
				<verse number="34">जो भूमि उजाड़ पड़ी थी, वह पुन: जोती जाएगी। वहां से गुजरनेवाले राहगीरों की दृष्‍टि में वह उजाड़ नहीं रहेगी।</verse>
				<verse number="35">वे तुम्‍हारे देश के विषय में कहेंगे, “देखो, यह देश, जो अब तक उजाड़ पड़ा था, अदन-उद्यान के समान हरा-भरा हो गया। उजाड़, निर्जन और खण्‍डहर पड़े हुए नगर पुन: आबाद हो गए। उनमें गढ़ों का निर्माण हो गया।”</verse>
				<verse number="36">तब तुम्‍हारे आसपास के बचे हुए राष्‍ट्रों को यह मालूम होगा कि मैं-प्रभु ने ही खण्‍डहर पड़े नगरों को पुन: आबाद किया है; जो उजाड़ हो गया था, उसको हरा-भरा किया है। मैं-प्रभु ने यह कहा है। अत: मैं इसको अवश्‍य पूरा करूंगा।’</verse>
				<verse number="37">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, ‘मैं इस्राएल वंशियों को अनुमति दूंगा कि वे मुझसे विनती करें और मैं उनके लिए उस कार्य को करूं। निस्‍सन्‍देह वे मुझसे विनती करेंगे, और मैं उनके मनुष्‍यों की संख्‍या भेड़-बकरियों की तरह बढ़ा दूंगा।</verse>
				<verse number="38">जैसे पवित्र बलि की भेड़-बकरियां होती हैं, जैसे निर्धारित पर्वों के समय यरूशलेम में असंख्‍य भेड़-बकरियां होती हैं, वैसे ही निर्जन पड़े हुए नगर असंख्‍य मनुष्‍यों की भीड़ से भर जाएंगे। तब उन्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="37">
				<verse number="1">प्रभु की सामर्थ्य मुझ पर प्रबल हुई। प्रभु ने अपने आत्‍मा के माध्‍यम से मुझे बाहर निकाला और घाटी के मध्‍य में खड़ा कर दिया। मैंने देखा कि घाटी हड्डियों से भरी है।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने मुझे घाटी के चारों ओर घुमाया। मैंने देखा कि घाटी की सतह पर बहुत हड्डियां हैं, और वे पूर्णत: सूखी हुई हैं।</verse>
				<verse number="3">प्रभु ने मुझसे पूछा, ‘ओ मानव, क्‍या इन सूखी हड्डियों में प्राण आ सकते हैं?’ मैंने उत्तर दिया, ‘हे स्‍वामी-प्रभु, यह तो केवल आप जानते हैं।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने मुझ से फिर कहा, ‘तू इन हड्डियों से नबूवत कर। तू इनसे यह कह: ओ सूखी हड्डियो! प्रभु का यह सन्‍देश सुनो।</verse>
				<verse number="5">स्‍वामी-प्रभु सूखी हड्डियों से यह कहता है: “मैं तुममें प्राण फूंकूंगा, और तुम जीवित हो जाओगी।</verse>
				<verse number="6">मैं तुममें नसें भरूंगा और तुम्‍हारे कंकाल पर मांस चढ़ाऊंगा। मैं उसको त्‍वचा से ढकूंगा, और तुम्‍हें प्राण से परिपूर्ण कर दूंगा। तब तुम जीवित हो जाओगी और तुम्‍हें अनुभव होगा कि मैं ही प्रभु हूं।” ’</verse>
				<verse number="7">अत: प्रभु ने जैसा मुझे आदेश दिया था वैसा ही मैंने किया। मैंने नबूवत की। जब मैं नबूवत कर रहा था तब आवाज सुनाई दी, मानो हड्डियां खड़खड़ा रही हैं। मैंने देखा कि हड्डियां पास आईं और अपनी-अपनी हड्डी से जुड़ गईं।</verse>
				<verse number="8">मैं उनको देखता रहा: उन पर नसें भर गईं, उन पर मांस चढ़ गया, और मांस त्‍वचा से ढक गया। किन्‍तु उनमें जीवन का सांस नहीं था।</verse>
				<verse number="9">तब प्रभु ने मुझे आदेश दिया, ‘ओ मानव, नबूवत कर! तू जीवन के सांस को मेरा यह सन्‍देश सुना। तू उससे यह कहना: ओ जीवन के सांस, तुझसे स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: चारों पवनों से आ, और इन शवों में प्राण फूंक कि ये जीवित हो जाएं।’</verse>
				<verse number="10">अत: मैंने जीवन के सांस को प्रभु का सन्‍देश सुनाया, जैसा प्रभु ने मुझे आदेश दिया था। तब शवों में जीवन का सांस भर गया और वे जीवित हो गए। वे अपने पैरों पर खड़े हो गए! वे संख्‍या में इतने अधिक थे मानो विशाल सेना हो!</verse>
				<verse number="11">तब प्रभु ने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, ये हड्डियां मानो इस्राएल के सब वंशज हैं। देख, वे कहते हैं, “हमारी हड्डियां सूख गईं। हमारी आशा टूट गई। हम पूर्णत: नष्‍ट हो चुके हैं।”</verse>
				<verse number="12">अत: तू उनको मेरा यह सन्‍देश सुना। तू उनसे यह नबूवत करना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ मेरे निज लोगो, मैं तुम्‍हारी कबरें खोलूंगा और उनमें से तुमको निकालूंगा। मैं तुमको तुम्‍हारे देश इस्राएल में वापस लाऊंगा।</verse>
				<verse number="13">जब मैं तुम्‍हारी कबरें खोलूंगा, और उनमें से तुमको निकालूंगा तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूँ।</verse>
				<verse number="14">‘मैं अपना आत्‍मा तुममें प्रतिष्‍ठित करूंगा, और तुम जीवित हो जाओगे! मैं तुम्‍हें तुम्‍हारे अपने देश में पुन: बसाऊंगा। तब तुम्‍हें अनुभव होगा कि मैंने, तुम्‍हारे प्रभु ने ही यह कहा था; और मैंने अपने वचन के अनुसार उसको पूरा भी किया है।’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="15">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="16">‘ओ मानव, तू लकड़ी की एक पट्टी ले, और उस पर यह लिख: “यह पट्टी यहूदा की और उसके साथी इस्राएल की सन्‍तान की है।” इसके बाद तू दूसरी पट्टी लेना, और उस पर यह लिखना: “यह पट्टी यूसुफ की अर्थात् एफ्रइम की तथा उसके साथी समस्‍त इस्राएल वंशियों की है।”</verse>
				<verse number="17">लिखने के पश्‍चात् तू उनको परस्‍पर जोड़ देना ताकि वे तेरे हाथ में एक पट्टी बन जाएं।</verse>
				<verse number="18">जब तेरे जाति-बन्‍धु तुझसे पूछेंगे, “कृपया, हमें समझाइए, इन पट्टियों का क्‍या अर्थ है?”</verse>
				<verse number="19">तब तू उन से यह कहना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: सुनो, मैं यूसुफ की पट्टी को (जो एफ्रइम के हाथ में है) तथा उसके संगी-साथी इस्राएल के कुलों को लेनेवाला हूं। उसके पश्‍चात् मैं उसको यहूदा की पट्टी से जोड़ दूंगा, मैं उन्‍हें एक ही पट्टी बनाऊंगा, और वे दोनों मेरे हाथ में एक हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="20">ओ मानव, जिन पट्टियों पर तू लिखेगा, उनको अपने हाथ में उनके सामने रखना ताकि वे देख सकें।</verse>
				<verse number="21">इसके पश्‍चात् तू उनसे यह कहना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: देखो, इस्राएल-वंशी जिन-जिन देशों में चले गए हैं, मैं उनको वहां से, चारों ओर के देशों से एकत्र करूंगा, और उनको उनकी अपनी भूमि पर लाऊंगा।</verse>
				<verse number="22">मैं उनके देश में, इस्राएल के पहाड़ों पर, उनको एक राष्‍ट्र के रूप में पुन: प्रतिष्‍ठित करूंगा। उनके ऊपर एक ही राजा राज्‍य करेगा, और वे फिर कभी दो राष्‍ट्रों के रूप में विभाजित नहीं होंगे। उनके अलग-अलग दो राज्‍य नहीं होंगे।</verse>
				<verse number="23">वे घृणित मूर्तियों की पूजा कर स्‍वयं को अशुद्ध नहीं करेंगे, और न ही मेरी आज्ञाओं का उल्‍लंघन कर किसी पाप से स्‍वयं को अपवित्र करेंगे। उन्‍होंने अपना धर्म त्‍याग दिया था और यों पाप किया था। मैं उनको धर्म-त्‍याग के पाप से छुड़ाऊंगा, और उनको शुद्ध करूंगा। तब वे मेरे निज लोग होंगे, और मैं उनका परमेश्‍वर होऊंगा।</verse>
				<verse number="24">‘मेरा सेवक दाऊद उनका राजा होगा, और उन-सब का एक ही चरवाहा होगा। वे मेरे आदेशों के अनुसार जीवन व्‍यतीत करेंगे, और मेरी संविधियों के अनुरूप आचरण करेंगे।</verse>
				<verse number="25">जो देश मैंने अपने सेवक याकूब को दिया था, वहां वे अपने पूर्वजों के देश में पुन: निवास करेंगे। वे और उनके वंशज, पीढ़ी से पीढ़ी तक वहीं स्‍थायी रूप से रहेंगे; और मेरे सेवक दाऊद के वंशज युग-युगांतर उनके प्रशासक होंगे।</verse>
				<verse number="26">मैं उनके साथ शान्‍ति का विधान स्‍थापित करूंगा। यह विधान उनके साथ शाश्‍वत विधान होगा। मैं उनको आशिष दूंगा, और उनकी आबादी बढ़ाऊंगा। मैं उनके मध्‍य में स्‍थायी रूप से अपना पवित्र निवास-स्‍थान बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="27">‘मेरा निवास-स्‍थान उनके मध्‍य में सदा विद्यमान रहेगा। वे मेरे निज लोग होंगे, और मैं उनका परमेश्‍वर होऊंगा।</verse>
				<verse number="28">जब मेरा पवित्र स्‍थान उनके मध्‍य में सदा विद्यमान रहेगा, तब सब राष्‍ट्रों को ज्ञात होगा कि मैं-प्रभु ही इस्राएल को पवित्र करता हूँ।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="38">
				<verse number="1">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला। उसने मुझसे कहा,</verse>
				<verse number="2">‘ओ मानव, तू अपना मुख मागोग देश के राजा गोग की ओर कर, और उसके विरुद्ध नबूवत कर। यह मेशेक और तूबल नगर-राज्‍यों का मुख्‍य शासक है।</verse>
				<verse number="3">तू उससे यह कहना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ गोग, मेशेक और तूबल नगर-राज्‍यों के मुख्‍य प्रशासक, मैं तेरे विरुद्ध हूं।</verse>
				<verse number="4">मैं तेरे मुंह में लगाम दूंगा। मैं तेरे जबड़ों में आंकड़े डालकर तुझे घुमाऊंगा। मैं तुझे घसीट कर लाऊंगा। तेरे साथ तेरी समस्‍त सेना होगी; घोड़े और घुड़सवार होंगे, जो पूरी तरह कवच से ढके होंगे। सैनिकों का विशाल दल होगा। हर एक सैनिक के हाथ में फरी और ढाल होगी। ये सब तलवार चलाने में निपुण होंगे।</verse>
				<verse number="5">इन सैनिकों के साथ फारस, कूश और पूत देशों के सैनिक होंगे, जो सबके सब हाथों में ढाल लिए और सिर पर शिरस्‍त्राण लगाए होंगे।</verse>
				<verse number="6">इनके अतिरिक्‍त, ओ गोग, तेरे साथ इन राष्‍ट्रों के सैनिक मेरे सम्‍मुख आएंगे: गोमेर और उसके सब सैनिक-दल, उत्तरी सीमांत पर स्‍थित बेत-तोगर्मा और उसके सब सैनिक-दल। ओ गोग, तेरे साथ अनेक देशों के सैनिक होंगे।</verse>
				<verse number="7">‘ओ गोग, तू और तेरे आसपास एकत्र हुई अन्‍य देशों की सैनाएं तैयार हों। तू उनका रक्षक बनना।</verse>
				<verse number="8">अनेक दिन के पश्‍चात् मैं तेरी सुधि लूंगा, और तुझे मेरा आदेश प्राप्‍त होगा। अनेक वर्ष के पश्‍चात् मैं तुझको उस देश पर आक्रमण करने के लिए भेजूंगा, जो युद्ध के बाद पुन: निर्मित हुआ है। इस देश में अनेक देशों से लोग आकर बसे हैं। ये इस्राएल के पहाड़ी इलाके में निवास करते हैं, जो अब तक स्‍थायी रूप से निर्जन और उजाड़ पड़ा था। ये लोग भिन्न-भिन्न देशों की गुलामी से मुक्‍त होकर यहाँ लाए गए हैं, और अब, वे-सब इस देश में निश्‍चिन्‍त हो निवास कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="9">तू और तेरे सैनिक-दल तथा तेरे साथ अन्‍य कौमों के सैनिक इस देश पर आंधी के समान आक्रमण करेंगे, और काले बादल के समान उसको ढक लेंगे।</verse>
				<verse number="10">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ गोग, उस दिन तेरे मन में ये विचार उत्‍पन्न होंगे, और तू यह दुष्‍कर्म करने की योजना बनाएगा।</verse>
				<verse number="11">तू यह सोचेगा, “मैं ऐसे ग्रामीण देश पर आक्रमण करूंगा, जो शहरपनाह से नहीं घिरा है। मैं उन लोगों पर हमला करूंगा, जो निश्‍चिंत निवास करते हैं। वे ऐसे मकानों में रहते हैं, जिनके चारों ओर दीवार नहीं है, जिन के घरों में सांकल और नगर के प्रवेश-द्वारों में अर्गलाएं नहीं हैं।”</verse>
				<verse number="12">ओ गोग, तू उनको लूटना और उनकी धन-सम्‍पत्ति छीनना चाहेगा। जो निर्जन स्‍थान अब आबाद हो गए हैं, उनको फिर उजाड़ना चाहेगा। तू उनको लूटना चाहेगा जो भिन्न-भिन्न देशों से निकालकर स्‍वदेश में एकत्र किए गए हैं; जो अब पशु-पालन कर रहे हैं; जिन्‍होंने सम्‍पत्ति जमा कर ली है; यरूशलेम में निवास कर रहे हैं, जो पृथ्‍वी की नाभि है।</verse>
				<verse number="13">शबा और ददान देशों के निवासी तथा तर्शीश महानगर तथा उसके गांवों के व्‍यापारी, वस्‍तुत: सब व्‍यापार करने वाले तुझसे पूछेंगे, “क्‍या आप लूटने के लिए आए हैं? जो आपने यह विशाल सेना इकट्ठी की है, वह क्‍या केवल लूट का माल ढोने के लिए है? क्‍या आपने इस सेना को सोना, चांदी, पशु, माल-सम्‍पत्ति ढोने, यह बड़ी लूट ले जाने के लिए एकत्र किया है?”</verse>
				<verse number="14">‘इसलिए, ओ मानव, नबूवत कर, और गोग से यह कह, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: जब मेरे निज लोग इस्राएली अपने देश में निश्‍चिंतता से निवास करते होंगे, तब तू उन पर आक्रमण करने के लिए उत्तेजित होगा</verse>
				<verse number="15">और उत्तरी सीमांत से, जहां तेरा निवास-स्‍थान है, निकलेगा। तेरे साथ विशाल सेना होगी, असंख्‍य सैनिक होंगे, जो घोड़ों पर सवार होंगे।</verse>
				<verse number="16">जैसे काली घटाएं आकाश को ढक लेती हैं, तू और तेरी सेना वैसे ही मेरे निज लोग इस्राएलियों के देश को ढक लेगी। तू उन पर चढ़ाई करेगा। ओ गोग, जब मेरे निज लोग इस्राएली अपने देश में बस चुके होंगे, उसके पश्‍चात् मैं स्‍वयं तुझसे अपने देश पर आक्रमण कराऊंगा, जिससे सब राष्‍ट्र जानेंगे कि मैं तेरे माध्‍यम से सब राष्‍ट्रों की आंखों के सामने अपनी पवित्रता प्रमाणित करता हूं।</verse>
				<verse number="17">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ गोग; क्‍या तू वही राजा नहीं है, जिसके विषय में मैंने अपने सेवकों, इस्राएल के नबियों के माध्‍यम से कहा था? मेरे ये सेवक अनेक वर्षों तक यह नबूवत करते रहे कि मैं तुझसे अपने निज लोग इस्राएलियों पर आक्रमण कराऊंगा।’</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु स्‍वामी-प्रभु यह भी कहता है: जिस दिन गोग इस्राएल देश पर आक्रमण करेगा, मेरी क्रोधाग्‍नि गोग के प्रति भड़क उठेगी।</verse>
				<verse number="19">मैं अपनी ईष्‍र्या और क्रोधाग्‍नि के कारण यह घोषित करता हूं: उस दिन इस्राएल देश में बड़ा भूकम्‍प आएगा।</verse>
				<verse number="20">मेरी उपस्‍थिति के कारण सागर की मछलियां, आकाश के पक्षी, और जंगल के पशु, भूमि पर रेंगनेवाले जीव-जन्‍तु, तथा पृथ्‍वी की सतह पर रहने वाले सब मनुष्‍य कांप उठेंगे। पहाड़ फटकर नीचे गिर पड़ेंगे। खड़ी चट्टानें ढह जाएंगी, तथा मकानों और नगरों की सब दीवारें भूमि पर गिर पड़ेंगी।</verse>
				<verse number="21">स्‍वामी-प्रभु की यह वाणी है: मैं गोग के ऊपर सब प्रकार के आतंक भेजूंगा। भाई, भाई को तलवार से मौत के घाट उतारेगा।</verse>
				<verse number="22">मैं महामारी और रक्‍तपात के रूप में उसको दण्‍ड दूंगा। मैं उस पर, उसके असंख्‍य सैनिक-दलों पर और उसके साथ ही अनेक जातियों पर मूसलाधार वर्षा करूंगा। मैं उन पर ओले, आग और गन्‍धक की वर्षा करूंगा।</verse>
				<verse number="23">इस प्रकार मैं अपनी महानता और पवित्रता प्रकट करूंगा, और सब राष्‍ट्रों की आंखों के सामने स्‍वयं को प्रकट करूंगा। तब उनको ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="39">
				<verse number="1">‘और तू, ओ मानव, गोग के विरुद्ध नबूवत कर। तू उससे यह कहना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ गोग, मेशेक और तूबल नगर-राज्‍यों के मुख्‍य प्रशासक! देख, मैं तेरे विरुद्ध हूं।</verse>
				<verse number="2">मैं तुझे लगाम डालकर घुमा ले जाऊंगा। तुझ को उत्तरी सीमांत से लाऊंगा, और तुझ से इस्राएल देश के पहाड़ी क्षेत्रों पर चढ़ाई कराऊंगा।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु मैं तेरे हाथों पर प्रहार करूंगा, और तेरे बाएं हाथ से धनुष नीचे गिर जाएगा। मैं तेरे दाहिने हाथ से तेरे तीरों को नीचे गिरा दूंगा।</verse>
				<verse number="4">तू, तेरी समस्‍त सेना और अन्‍य जातियों के सैनिक जो तेरे साथ हैं, सब के सब इस्राएल के पहाड़ी क्षेत्रों में मारे जाएंगे। मैं तुम्‍हारे शवों को हर प्रकार के शिकारी पक्षी और जंगली पशु को खाने के लिए दे दूंगा।</verse>
				<verse number="5">तू मैदान में मरेगा, और तेरा शव पड़ा रहेगा। मैंने, स्‍वामी प्रभु ने यह कहा है, यही मेरी वाणी है।</verse>
				<verse number="6">मैं मागोग नगर में तथा समुद्र तटीय नगरों में निश्‍चिंत निवास करनेवालों पर अग्‍नि की वर्षा करूंगा। तब उन्‍हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।</verse>
				<verse number="7">‘मैं अपने पवित्र नाम को अपने निज लोग इस्राएलियों के मध्‍य प्रकट करूंगा। मैं अपने पवित्र नाम को फिर कभी अपवित्र न होने दूंगा। तब सब राष्‍ट्रों को मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं, मैं ही इस्राएल में पवित्र परमेश्‍वर हूं।</verse>
				<verse number="8">देखो, यह होनेवाला है, और यह निस्‍सन्‍देह होगा; मैं, स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ। यह वही दिन है जिसकी चर्चा मैंने की है।</verse>
				<verse number="9">‘इस्राएल देश के नगरों के निवासी अपने-अपने नगर से बाहर निकलेंगे, और वे अपने शत्रुओं के अस्‍त्र-शस्‍त्रों को छीन कर उनमें आग लगा देंगे, और उनको जला देंगे। वे सात वर्ष तक ढाल, फरी, धनुष, तीर, लाठी और बरछे जलाते रहेंगे।</verse>
				<verse number="10">अस्‍त्र-शस्‍त्रों से उन्‍हें इतनी लकड़ी मिलेगी कि उन्‍हें जंगल में लकड़ी बीनने की आवश्‍यकता नहीं पड़ेगी, और न ही वे जंगलों के पेड़ों से लकड़ी काटेंगे। वे शत्रुओं के हथियारों को ही जलाया करेंगे। जिन्‍होंने उनको लूटा था, अब वे उनको लूटेंगे। जिन्‍होंने उनकी धन-सम्‍पत्ति छीनी थी, अब वे उनकी धन-सम्‍पत्ति छीनेंगे; स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="11">‘उस दिन मैं गोग को उसकी कबर के लिए इस्राएल देश में एक स्‍थान दूंगा: “यात्रियों की घाटी” जो सागर के पूर्व में है। वहीं गोग और उसके असंख्‍य सैनिक गाड़े जाएंगे। अत: यात्रियों के लिए उसका मार्ग बन्‍द हो जाएगा। वह “हमोन-गोग की घाटी” कहलाएगी।</verse>
				<verse number="12">अपने देश को लाशों से शुद्ध करने और उनको दफनाने के लिए इस्राएलियों को सात महीने लग जाएंगे।</verse>
				<verse number="13">इस्राएल देश के सब निवासी उनको दफनाएंगे। जिस दिन मैं अपनी महिमा प्रकट करूंगा, वह दिन इस्राएलियों के लिए गौरव का दिन होगा। स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="14">इस्राएल देश के निवासी शव गाड़ने के लिए लोगों को नियुक्‍त करेंगे। ये लोग समस्‍त देश में निरन्‍तर भ्रमण करेंगे, और जो शव अब तक गाड़े नहीं गए होंगे, और भूमि पर पड़े होंगे, वे उनको दफनाएंगे, और यों अपने देश को शुद्ध करेंगे। वे सात महीने के पश्‍चात् लाशों को ढूंढ़ना आरम्‍भ करेंगे।</verse>
				<verse number="15">जब ये लोग देश में लाशों की तलाश में निकलेंगे, और किसी को मनुष्‍य का कंकाल कहीं दिखाई देगा, तब वह अस्‍थि-पंजर के पास एक चिह्‍न खड़ा करेगा। यह संकेत-चिह्‍न तब तक वहां बना रहेगा जब तक गाड़नेवाले अस्‍थि-पंजर को “हमोन-गोग की घाटी” में न गाड़ देंगे।</verse>
				<verse number="16">इस प्रकार सम्‍पूर्ण देश शुद्ध किया जाएगा। (हमोन-गोग की घाटी में हमोन नामक नगर भी है)</verse>
				<verse number="17">‘और तू, ओ मानव, स्‍वामी-प्रभु तुझसे यों कहता है: तू आकाश के प्रत्‍येक प्रकार के पक्षी और सब वन-पशुओं से यह कहना: चारों दिशाओं से आओ, और मेरे महा बलिभोज में सम्‍मिलित हो। मैं तुम्‍हारे लिए इस्राएल के पहाड़ी क्षेत्रों में एक महा बलिभोज तैयार कर रहा हूं। वहां तुम्‍हें खाने के लिए मनुष्‍य का मांस और पीने को उसका रक्‍त मिलेगा।</verse>
				<verse number="18">ओ आकाश के पक्षियो और वन-पशुओ, मेरे भोज में तुम योद्धाओं का मांस खाओगे, और पृथ्‍वी के प्रशासकों का रक्‍त पीओगे। ये मानो बाशान देश के मोटे-ताजे मेढ़े, मेमने, बकरे और बैल हैं।</verse>
				<verse number="19">मैं यह महा बलिभोज तुम्‍हारे लिए तैयार कर रहा हूँ। इस भोज में तुम चर्बीयुक्‍त मांस खा कर अघा जाओगे, और रक्‍त पी कर मतवाले हो जाओगे।</verse>
				<verse number="20">मेरी भोजन की मेज पर तुम्‍हें घोड़ों, घुड़सवारों, योद्धाओं और शूरवीर सैनिकों का मांस पेट-भर मिलेगा, और तुम तृप्‍त हो जाओगे, स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="21">‘मैं सब राष्‍ट्रों में अपनी महिमा प्रकट करूंगा, और वे मेरे न्‍यायपूर्ण कार्यों को देखेंगे। उनको अनुभव होगा कि मैंने अपने सामर्थ्यपूर्ण हाथ से उनको दण्‍ड दिया है।</verse>
				<verse number="22">उस समय के पश्‍चात् इस्राएल के वंशज यह अनुभव करेंगे कि मैं ही उनका प्रभु-परमेश्‍वर हूं।</verse>
				<verse number="23">इस्राएल के पड़ोसी राष्‍ट्र भी यह जान लेंगे कि इस्राएल के वंशज अपने अधर्म के कारण अपने देश से निष्‍कासित हुए थे, और बन्‍दी होकर विदेश गए थे। उन्‍होंने अपने प्रभु परमेश्‍वर से विश्‍वासघात किया था। अत: उसने उनसे मुंह फेर लिया, और उनको उनके बैरियों के हाथ में सौंप दिया था। उनके बैरियों ने उनको तलवार से मौत के घाट उतारा था।</verse>
				<verse number="24">‘इस्राएली अशुद्ध थे। उन्‍होंने अपराध किया था। अत: मैंने उनकी अशुद्धता और अपराध के अनुरूप उनसे व्‍यवहार किया और उनसे मुंह फेर लिया था।</verse>
				<verse number="25">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मैं याकूब के वंशजों को गुलामी से छुड़ाकर वापस लाऊंगा, और उनको पुन: समृद्ध करूंगा। मैं सम्‍पूर्ण इस्राएल वंशियों पर दया करूंगा। मैं अपने पवित्र नाम के लिए ईष्‍र्यालु होऊंगा।</verse>
				<verse number="26">जब वे अपने देश में पुन: निश्‍चिन्‍त निवास करने लगेंगे और उनको किसी भी शत्रु के आक्रमण का डर न होगा, तब वे अपने अपमानपूर्ण अतीत को भूल जाएंगे। वे भूल जाएंगे कि उन्‍होंने मेरे प्रति विश्‍वासघात किया था।</verse>
				<verse number="27">मैं उनको भिन्न-भिन्न देशों से वापस लाऊंगा, उनके शत्रुओं के देश से बाहर निकालूंगा। मैं उनके माध्‍यम से सब राष्‍ट्रों के सामने अपनी पवित्रता प्रमाणित करूंगा।</verse>
				<verse number="28">तब इस्राएलियों को ज्ञात होगा कि मैं ही उनका प्रभु-परमेश्‍वर हूं। मैंने ही उनको विश्‍व के राष्‍ट्रों में गुलाम बना कर भेजा था, और मैं ही उनको उनके अपने देश में वापिस ले आया हूं। मैं उनमें से किसी भी व्यक्‍ति को फिर कभी विदेश में नहीं छोड़ूंगा।</verse>
				<verse number="29">‘मैं इस्राएल के वंशजों पर अपना आत्‍मा उण्‍डेलूंगा,और फिर कभी उनसे अपना मुंह नहीं मोड़ूंगा। स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="40">
				<verse number="1">हमारे निष्‍कासन का पच्‍चीसवां वर्ष था। यरूशलेम नगर के पतन को चौदह वर्ष हो चुके थे। इसी वर्ष के आरम्‍भ में, पहले महीने की दसवीं तारीख को प्रभु की सामर्थ्य मुझ पर प्रबल हुई, और वह मुझे वहां लाया।</verse>
				<verse number="2">मैंने परमेश्‍वर के दर्शन देखे। परमेश्‍वर ने अपने दर्शन में मुझे इस्राएल देश में पहुंचाया, और वहां एक अत्‍यन्‍त ऊंचे पहाड़ पर खड़ा कर दिया। मैंने देखा कि मेरे सामने नगर के आकार-सा कुछ है।</verse>
				<verse number="3">जब परमेश्‍वर अपने दर्शन में मुझे वहां लाया तब मैंने एक आदमी को देखा। उसका रूप-रंग पीतल का था, और उसके हाथ में सन का फीता और नापने का बांस था। वह नगर के प्रवेश-द्वार पर खड़ा था।</verse>
				<verse number="4">उस आदमी ने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, जो कुछ तू सुनेगा, जो कुछ देखेगा, तू उसको ध्‍यान से देखना, और कान लगाकर सुनना। जो मैं तुझको दिखाऊंगा, उस पर मन लगाना। तुझे यहां इसीलिए लाया गया है कि मैं तुझको यह सब-कुछ दिखाऊं। जो कुछ तू यहां देखेगा, वह इस्राएल वंशियों को बताना।’</verse>
				<verse number="5">मैंने यह देखा: मन्‍दिर की सीमा के चारों ओर एक दीवार है। जो नापने का बांस उस आदमी के हाथ में है, वह छ: हाथ, अर्थात् लगभग तीन मीटर लम्‍बा है। अत: उसने दीवार की मोटाई और ऊंचाई नापी। मोटाई तीन मीटर और ऊंचाई तीन मीटर निकली।</verse>
				<verse number="6">वह मन्‍दिर के पूर्वी फाटक पर गया। वह उसकी सीढ़ी पर चढ़ा, और उसने ड्‍योढ़ी की लम्‍बाई नापी। फाटक की ड्‍योढ़ी की लम्‍बाई तीन मीटर निकली।</verse>
				<verse number="7">उसने बाजू की पहरेदारों की कोठरियां नापीं। प्रत्‍येक कोठरी तीन मीटर लम्‍बी और तीन मीटर चौड़ी थी। बाजू की कोठरियों के मध्‍य में अढ़ाई मीटर की दूरी थी। उसने फाटक की दूसरी ड्‍योढ़ी नापी। यह ड्‍योढ़ी फाटक के ओसारे के पास, भवन के भीतर की ओर थी। उसकी लम्‍बाई तीन मीटर थी।</verse>
				<verse number="8">उसने फाटक का ओसारा भी नापा। उसकी लम्‍बाई चार मीटर निकली।</verse>
				<verse number="9">ओसारे में दो खम्‍भे थे। प्रत्‍येक खम्‍भा एक मीटर मोटा था। वह ओसारा मन्‍दिर की ओर था।</verse>
				<verse number="10">पूर्वी फाटक के दोनों ओर पहरेदारों की तीन कोठरियां थीं। इन-सब की नाप एक-जैसी थी। इनके खम्‍भे भी एक ही नाप के थे, जो दोनों ओर थे।</verse>
				<verse number="11">इसके पश्‍चात् उसने फाटक के प्रवेश-द्वार की चौड़ाई को नापा। वह पांच मीटर थी। उसने सम्‍पूर्ण प्रवेश-द्वार की चौड़ाई नापी। वह साढ़े छ: मीटर निकली।</verse>
				<verse number="12">दोनों ओर की कोठरियों के सामने एक चबूतरा था। वह दोनों ओर से आधा-आधा मीटर ऊंचा था। कोठरियां दोनों ओर तीन-तीन मीटर लम्‍बी थीं।</verse>
				<verse number="13">इसके बाद उसने एक ओर की कोठरियों के पिछले भाग से दूसरे ओर की कोठरियों के पिछले भाग तक फाटक को नापा। इस प्रकार कोठरियों के दरवाजों से होकर फाटक की चौड़ाई साढ़े बारह मीटर निकली।</verse>
				<verse number="14">उसने ओसारे को भी नापा। उसकी चौड़ाई दस मीटर थी। फाटक के ओसारे के चारों ओर आंगन था।</verse>
				<verse number="15">फाटक के बाहरी द्वार के सामने से उसके भीतरी ओसारे के अन्‍त तक की लम्‍बाई पच्‍चीस मीटर थी।</verse>
				<verse number="16">फाटक में चारों ओर खिड़कियां थीं, जो भीतर की ओर बाजू के कोठरियों के खम्‍भों तक संकरी होती चली गई थीं। इसी प्रकार ओसारे में भी भीतर की ओर चारों तरफ खिड़कियां थीं। खम्‍भों पर खजूर के वृक्ष खुदे थे।</verse>
				<verse number="17">तत्‍पश्‍चात् वह मुझे बाहरी आंगन में ले गया। वहां मैंने यह देखा: आंगन के चारों ओर कमरे और एक फर्श है। फर्श पर तीस कमरे बने हुए हैं।</verse>
				<verse number="18">यह निचला फर्श था, और फाटकों से सटा था। फर्श की लम्‍बाई और फाटकों की लम्‍बाई समान थी।</verse>
				<verse number="19">तब उसने निचले फाटक के सामने से भीतरी आंगन के बाहरी भाग तक की दूरी नापी। दूरी पचास मीटर निकली। वह मेरे आगे-आगे उत्तर की ओर गया।</verse>
				<verse number="20">वहाँ एक फाटक था। उसका मुख उत्तर की ओर था। यह मन्‍दिर के बाहरी आंगन का फाटक था। उसने फाटक की लम्‍बाई और चौड़ाई नापी।</verse>
				<verse number="21">फाटक के दोनों ओर तीन-तीन कोठरियां थीं। इस फाटक की कोठरियों, खम्‍भों और ओसारे की नाप पहले फाटक के समान थी। फाटक की लम्‍बाई पच्‍चीस मीटर और चौड़ाई साढ़े बारह मीटर थी।</verse>
				<verse number="22">इसकी भी खिड़कियों, ओसारे, तथा खम्‍भों पर खुदे खजूर के वृक्षों की नाप पूर्वमुखी फाटक के समान थी। इस पर चढ़ने के लिए सात सीढ़ियां बनी थीं। फाटक का ओसारा भीतर की ओर था।</verse>
				<verse number="23">पूर्वमुखी फाटक की तरह ही उत्तरी फाटक के सामने एक फाटक था, जिस से भीतरी आंगन में प्रवेश करते थे। उसने दोनों फाटकों की दूरी नापी। वह पचास मीटर निकली।</verse>
				<verse number="24">वह मुझे दक्षिण की ओर ले गया। मैंने देखा कि वहां एक फाटक है। उसने दक्षिण के फाटक के खम्‍भों और ओसारे को नापा। उनकी नाप उतनी ही निकली जितनी दूसरे फाटकों के खम्‍भों और ओसारे की थी।</verse>
				<verse number="25">जैसी खिड़कियां दूसरे फाटकों में थीं, वैसे ही इस दक्षिणी फाटक और उसके ओसारे में भी चारों तरफ थीं। उसकी लम्‍बाई पच्‍चीस मीटर और चौड़ाई साढ़े बारह मीटर थी।</verse>
				<verse number="26">दक्षिणी फाटक पर जाने के लिए सात सीढ़ियां थी। उसका ओसारा भीतर की ओर था। फाटक के दोनों ओर, प्रत्‍येक खम्‍भे पर खजूर के वृक्ष खुदे थे।</verse>
				<verse number="27">मैं ने देखा कि मन्‍दिर के भीतरी आंगन के दक्षिण में एक फाटक है। उसने दोनों फाटकों की दूरी नापी। वह पचास मीटर निकली।</verse>
				<verse number="28">वह मुझे दक्षिणी फाटक से मन्‍दिर के भीतरी आंगन में ले गया, और उसने दक्षिणी फाटक को नापा। उसकी भी वही नाप निकली जो अन्‍य फाटकों की थी।</verse>
				<verse number="29">उसकी पहरेदारों की कोठरियों, खम्‍भों और ओसारे की नाप अन्‍य फाटकों की कोठरियों, खम्‍भों और ओसारे की नाप के बराबर थी। दक्षिणी फाटक पर चारों ओर खिड़कियां थीं। उसके ओसारे में भी खिड़कियां थीं। फाटक की लम्‍बाई पच्‍चीस मीटर और चौड़ाई साढ़े बारह मीटर थी।</verse>
				<verse number="30"></verse>
				<verse number="31">उसके ओसारे का मुंह मन्‍दिर के बाहरी आंगन के सामने था। उसके खम्‍भों पर भी खजूर के वृक्षों की आकृति खुदी थी। फाटक पर चढ़ने के लिए आठ सीढ़ियां थीं।</verse>
				<verse number="32">फिर वह मुझे भीतरी आंगन के पूर्वी भाग में ले गया, और उसने फाटक को नापा। उसकी भी वही नाप निकली जो अन्‍य फाटकों की थी।</verse>
				<verse number="33">उसकी पहरेदारों की कोठरियों, खम्‍भों और ओसारे की नाप अन्‍य फाटकों की कोठरियों, खम्‍भों और ओसारे की नाप के तुल्‍य थी। इस फाटक तथा उसके ओसारे के चारों ओर खिड़कियां थीं। उसकी लम्‍बाई पच्‍चीस मीटर और चौड़ाई साढ़े बारह मीटर थी।</verse>
				<verse number="34">उसके ओसारे का मुंह मन्‍दिर के बाहरी आंगन के सामने था। उसके दोनों खम्‍भों पर भी खजूर के वृक्षों की आकृति खुदी थी। फाटक पर चढ़ने के लिए आठ सीढ़ियां थीं।</verse>
				<verse number="35">फिर वह मुझे उत्तरी फाटक पर ले गया और उसने उसको नापा। उसकी भी वही नाप निकली जो अन्‍य फाटकों की थी।</verse>
				<verse number="36">उसकी पहरेदारों की कोठरियों, खम्‍भों और ओसारे की नाप अन्‍य फाटकों की कोठरियों, खम्‍भों और ओसारे की नाप के बराबर थी। इस फाटक के चारों ओर खिड़कियां थीं। उसकी लम्‍बाई पच्‍चीस मीटर और चौड़ाई साढ़े बारह मीटर थी।</verse>
				<verse number="37">उसके ओसारे का मुंह मन्‍दिर के बाहरी आंगन के सामने था। उसके दोनों खम्‍भों पर भी खजूर के वृक्षों की आकृति खुदी थी। फाटक पर चढ़ने के लिए आठ सीढ़ियां थीं।</verse>
				<verse number="38">वहां एक कक्ष था। उसका दरवाजा फाटक के ओसारे से लगा हुआ था। इस कक्ष में अग्‍नि-बलि में चढ़ाए जाने वाले पशु को धोया जाता था।</verse>
				<verse number="39">फाटक के ओसारे में ही उसके दोनों ओर, दो-दो तख्‍ते थे। इन तख्‍तों पर अग्‍नि-बलि, पाप-बलि और दोष-बलि में चढ़ाए जानेवाले पशु वध किए जाते थे।</verse>
				<verse number="40">उत्तरी फाटक के प्रवेश-द्वार पर, ओसारे के बाहर उसके दोनों ओर, दो-दो तख्‍ते रखे थे।</verse>
				<verse number="41">इस प्रकार फाटक के ओसारे में चार तख्‍ते और उसके बाहर भी चार तख्‍ते थे। इन आठ तख्‍तों पर बलि-पशु वध किए जाते थे।</verse>
				<verse number="42">वहां अग्‍नि-बलि चढ़ाने के लिए तराशे हुए पत्‍थरों की चार चौकियां थीं। प्रत्‍येक चौकी पचहत्तर सेन्‍टीमीटर लम्‍बी, पचहत्तर सेन्‍टीमीटर चौड़ी, और पचास सेन्‍टीमीटर ऊंची थी। इन चौकियों पर विशेष औजार रखे जाते थे, जिनसे अग्‍नि-बलि तथा अन्‍य बलि के पशुओं का वध किया जाता था।</verse>
				<verse number="43">उनके किनारों पर, भीतर की ओर, चारों तरफ आंकड़ियां लगी थीं। ये आठ-आठ सेन्‍टीमीटर ऊंची थीं। चौकियों के ऊपर बलि-पशु का मांस रखा जाता था।</verse>
				<verse number="44">इसके पश्‍चात् वह मुझे बाहर से भीतरी आंगन में ले गया। वहाँ मैंने दो कमरे देखे। एक कमरा उत्तरी फाटक के दक्षिण में था, और दूसरा कमरा दक्षिणी फाटक के उत्तर में था।</verse>
				<verse number="45">उसने मुझसे कहा, ‘यह कमरा, जिसका द्वार दक्षिण दिशा में है, उन पुरोहितों के लिए है जो मन्‍दिर का दायित्‍व सम्‍भालते हैं।</verse>
				<verse number="46">दूसरा कमरा, जिसका द्वार उत्तर दिशा में खुलता है, उन पुरोहितों के लिए है, जो वेदी का दायित्‍व सम्‍भालते हैं। ये सादोक-वंशी पुरोहित हैं। ये लेवी कुल में से चुने गए पुरोहित हैं, और केवल ये पुरोहित ही प्रभु की सेवा करने के लिए उसके निकट आ सकते हैं।’</verse>
				<verse number="47">उसने आंगन को नापा। आंगन वर्गाकार था। वह पचास मीटर लम्‍बा और पचास मीटर चौड़ा था। वेदी मन्‍दिर के सामने थी।</verse>
				<verse number="48">फिर वह मुझे मन्‍दिर की ड्‍योढ़ी में ले गया। उसने ड्‍योढ़ी के दोनों ओर के खम्‍भों को नापा। प्रत्‍येक खम्‍भा अढ़ाई मीटर मोटा था। प्रवेश-द्वार की चौड़ाई सात मीटर थी। द्वार के दोनों ओर दीवारें थीं। प्रत्‍येक दीवार डेढ़ मीटर चौड़ी थी।</verse>
				<verse number="49">ड्‍योढ़ी की लम्‍बाई दस मीटर और चौड़ाई छ: मीटर थी। उस पर चढ़ने के लिए दस सीढ़ियां थीं। उसके खम्‍भों के पास, दोनों ओर स्‍तम्‍भ थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="41">
				<verse number="1">इसके पश्‍चात् वह मुझे मन्‍दिर के मध्‍यभाग में लाया। उसके दोनों ओर खम्‍भे थे जिन की मोटाई तीन-तीन मीटर थी।</verse>
				<verse number="2">प्रवेश-द्वार की चौड़ाई पांच मीटर थी। प्रवेश-द्वार के दोनों ओर दीवारें थीं। प्रत्‍येक दीवार अढ़ाई मीटर चौड़ी थी। इसके पश्‍चात् उसने मध्‍यभाग को नापा। मन्‍दिर के मध्‍यभाग की लम्‍बाई बीस मीटर और चौड़ाई दस मीटर निकली।</verse>
				<verse number="3">तब वह अन्‍तर्गृह में गया, और उसके प्रवेश-द्वार के खम्‍भों को नापा। प्रत्‍येक खम्‍भा एक मीटर मोटा था। प्रवेश-द्वार की चौड़ाई तीन मीटर थी। दोनों ओर की दीवारें साढ़े तीन मीटर की थीं।</verse>
				<verse number="4">उसने मध्‍यभाग के सामने अन्‍तर्गृह की लम्‍बाई नापी। उसकी लम्‍बाई दस मीटर और चौड़ाई दस मीटर निकली। उसने मुझे बताया, ‘यह महा पवित्र स्‍थान है।’</verse>
				<verse number="5">तत्‍पश्‍चात् उसने मन्‍दिर की दीवार को नापा। उसकी मोटाई तीन मीटर थी। मन्‍दिर के आसपास और दीवार से संलग्‍न कमरे थे। प्रत्‍येक कमरा दो मीटर चौड़ा था।</verse>
				<verse number="6">ये कमरे तीन मंजिलों पर थे: पहली के ऊपर दूसरी और दूसरी के ऊपर तीसरी मंजिल। प्रत्‍येक मंजिल में तीस कमरे थे। इन कमरों को सहारा देने के लिए मन्‍दिर की दीवार के चारों ओर मोड़ थे, और उन्‍हीं में कमरों की कड़ियां डाली गई थीं, और उनका भार मन्‍दिर की दीवार पर नहीं पड़ता था।</verse>
				<verse number="7">कमरे ऊपर की मंजिलों की ओर क्रमश: चौड़े होते गए थे, क्‍योंकि मन्‍दिर की दीवारों के मोड़ भी ऊपर की मन्‍जिल की ओर क्रमश: चौड़े होते गए थे। मोड़ों की चौड़ाई और कमरों की चौड़ाई समान अनुपात में थी। मन्‍दिर के एक ओर जीना था, जो ऊपर की ओर गया था। उसी से होकर कोई भी व्यक्‍ति नीचे की मंजिल से दूसरी, तीसरी मंजिल पर जा सकता था।</verse>
				<verse number="8">मैंने मन्‍दिर के चारों ओर एक चबूतरा देखा। इस प्रकार कमरों की सतह तीन मीटर ऊंची थी।</verse>
				<verse number="9">कमरों की बाहरी दीवार की मोटाई अढ़ाई मीटर थी। चबूतरे का जो स्‍थान खाली रह गया था, वह अढ़ाई मीटर चौड़ा था।</verse>
				<verse number="10">मन्‍दिर के आसपास एक आंगन था। उसमें पुरोहितों के कक्ष थे। मन्‍दिर के चबूतरे और आंगन के कक्षों के बीच की दूरी दस मीटर थी।</verse>
				<verse number="11">कमरों के दरवाजे चबूतरे के खाली स्‍थान की ओर खुलते थे: एक दरवाजा उत्तर की ओर, और दूसरा दरवाजा दक्षिण की ओर खुलता था। जो स्‍थान खाली रह गया था, उसकी चौड़ाई चारों ओर अढ़ाई मीटर ही थी।</verse>
				<verse number="12">मन्‍दिर के पश्‍चिम में, आंगन की ओर एक भवन था। वह पैंतीस मीटर चौड़ा था। भवन के चारों ओर एक दीवार थी। वह अढ़ाई मीटर मोटी थी। भवन की लंबाई पैंतालीस मीटर थी।</verse>
				<verse number="13">इसके पश्‍चात् उसने मन्‍दिर को नापा। मन्‍दिर पचास मीटर लम्‍बा था। पश्‍चिमी भवन और उसकी दीवारों की तथा मन्‍दिर के आसपास आंगन की लम्‍बाई सब मिलाकर पचास मीटर थी।</verse>
				<verse number="14">मन्‍दिर के सामनेवाला पूर्वी भाग और भीतरी आंगन की चौड़ाई भी पचास मीटर थी।</verse>
				<verse number="15">फिर उसने आंगन के सामने पश्‍चिमी भवन की तथा उसके दोनों ओर की दीवारों की चौड़ाई नापी। वह भी पचास मीटर निकली। मन्‍दिर के अन्‍तर्गृह, मध्‍यभाग और बाहरी ड्‍योढ़ी</verse>
				<verse number="16">की दीवारों पर चारों ओर तख्‍ते जड़े हुए थे। तीनों में खिड़कियां थीं, जो चौखटों के नीचे की ओर क्रमश: संकरी होती गई थीं। सम्‍पूर्ण मन्‍दिर पर, ड्‍योढ़ी से छज्‍जे तक, फर्श से खिड़कियों तक, और खिड़कियों के आसपास, दरवाजे के ऊपर की जगह, अन्‍तर्गृह में और बाहर की ओर सब जगह, तख्‍ते जड़े थे। खिड़कियां ढकी हुई थीं। अन्‍तर्गृह तथा मध्‍यभाग की दीवारों पर चारों ओर</verse>
				<verse number="17"></verse>
				<verse number="18">करूबों और खजूर के वृक्षों के चित्र खुदे थे: एक करूब की आकृति और उसके बाद खजूर के वृक्ष की आकृति; यों दो करूबों के मध्‍य खजूर के वृक्ष की आकृति अंकित थी। प्रत्‍येक करूब के दो मुख थे:</verse>
				<verse number="19">एक खजूर के वृक्ष की ओर आदमी का मुख था, और दूसरे खजूर के वृक्ष की ओर जवान सिंह का मुख था। मन्‍दिर की दीवारों पर चारों ओर ऐसे ही चित्र बने थे:</verse>
				<verse number="20">फर्श के दरवाजों के ऊपर की समस्‍त दीवारों पर करूब और खजूर के वृक्षों की आकृतियां खुदी थीं।</verse>
				<verse number="21">मध्‍यभाग की चौखटें वर्गाकार थीं। पवित्र स्‍थान के सम्‍मुख वेदी के सदृश कुछ था।</verse>
				<verse number="22">वह लकड़ी की वेदी के समान था। वह डेढ़ मीटर ऊंचा, एक मीटर लम्‍बा और एक मीटर चौड़ा था। उसके कोने, उसका आधार और उसके अलंग लकड़ी के थे। उसने मुझसे कहा, ‘यह प्रभु के सम्‍मुख की मेज है।’</verse>
				<verse number="23">पवित्र स्‍थान और मध्‍यभाग में दुहरे किवाड़ थे।</verse>
				<verse number="24">प्रत्‍येक किवाड़ के दो पल्‍ले थे, जो मुड़ सकते थे।</verse>
				<verse number="25">जैसे दीवारों पर करूबों और खजूर के वृक्षों के चित्र खुदे थे, वैसे ही मध्‍यभाग के किवाड़ों पर भी अंकित थे। सामने की ड्‍योढ़ी में लकड़ी के छज्‍जे थे, जो बाहर की ओर निकले हुए थे।</verse>
				<verse number="26">ड्‍योढ़ी के दोनों ओर की दीवारों पर भी खजूर के वृक्षों के चित्र अंकित थे। ड्‍योढ़ी के दोनों ओर खिड़कियां थीं, जो क्रमश: नीचे की ओर संकरी होती गई थीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="42">
				<verse number="1">फिर वह मुझे भीतरी आंगन में, उत्तर की ओर ले गया। मन्‍दिर के आसपास के आंगन और पश्‍चिमी भवन के सामने, उत्तर की ओर कमरे बने हुए थे। वह मुझे इन कमरों में ले गया।</verse>
				<verse number="2">कमरों के क्षेत्र की लम्‍बाई पचास मीटर थी, और चौड़ाई पच्‍चीस मीटर।</verse>
				<verse number="3">मन्‍दिर के आसपास दस मीटर चौड़े आंगन के सामने तथा बाहरी आंगन के फर्श के सामने तीन मंजिलों के छज्‍जे थे।</verse>
				<verse number="4">उन कमरों के सामने एक मार्ग था, जो भीतर की ओर गया था। वह पांच मीटर चौड़ा और पचास मीटर लम्‍बा था। कमरों के द्वार उत्तर की ओर थे।</verse>
				<verse number="5">ऊपर के कमरे छोटे थे। छज्‍जों के कारण ऊपर के कमरे, बीच वाले और निचले कमरों से क्रमश: कम चौड़े होते गए थे।</verse>
				<verse number="6">कमरे तीनों मंजिलों पर थे, लेकिन बाहरी आंगन के भवनों के समान उनके खम्‍भे नहीं थे। इसलिए ऊपर के कमरे निचली और मध्‍यवर्ती मंजिलों के कमरों से छोटे थे, और पीछे हटकर बने थे।</verse>
				<verse number="7">बाहर की ओर एक दीवार थी, जो निचले कमरों के समानान्‍तर बनी थी। उसकी लम्‍बाई पच्‍चीस मीटर तक थी। यह दीवार उन निचले कमरों के सामने बाहरी आंगन की ओर थी।</verse>
				<verse number="8">बाहरी आंगन के सामने शेष कमरे पच्‍चीस मीटर लम्‍बे थे, जबकि मन्‍दिर के सामने कमरों की लम्‍बाई पचास मीटर ही थी।</verse>
				<verse number="9">इन कमरों के नीचे, पूर्व की ओर एक प्रवेश-मार्ग था, जहां से लोग बाहरी आंगन से इनमें चढ़ सकते थे।</verse>
				<verse number="10">यहीं, बाहरी आंगन से, दीवार शुरू होती थी। मन्‍दिर के आसपास के आंगन और पश्‍चिमी भवन के सामने, दक्षिण की ओर भी कमरे थे।</verse>
				<verse number="11">उनके सामने भी एक मार्ग था। वे उत्तर के कमरों की तरह थे। उनके बराबर ही उनकी लम्‍बाई-चौड़ाई थी। उनमें भी वैसे ही निकास-मार्ग था। उनके द्वार भी वैसे थे। उनका प्रबन्‍ध भी उत्तर के कमरों के समान था।</verse>
				<verse number="12">दक्षिणी कमरों के नीचे, पूर्व की ओर भी प्रवेश-मार्ग था, जहां से लोग कमरों के सामनेवाले मार्ग पर चढ़ते थे। सामने एक विभाजक-दीवार थी।</verse>
				<verse number="13">उसने मुझे बताया, ‘आंगन के सामने के ये उत्तरी और दक्षिणी कमरे पवित्र कक्ष हैं। प्रभु की सेवा में संलग्‍न पुरोहित परम पवित्र वस्‍तुएं इन्‍हीं कक्षों में खाया करेंगे। यह स्‍थान पवित्र है, इसलिए वे बलि में चढ़ाई गई ये वस्‍तुएं यहां रखेंगे: अन्न-बलि, पाप-बलि और दोष-बलि में चढ़ाई गई वस्‍तुएं।</verse>
				<verse number="14">‘पवित्र स्‍थान से निकलकर पुरोहित सीधे बाहर आंगन में नहीं जाएंगे। पहले वे यहां अपने उन वस्‍त्रों को उतारेंगे, जिन्‍हें पहिन कर उन्‍होंने पुरोहित का सेवा-कार्य किया था। पुरोहित के ये वस्‍त्र पवित्र हैं। जन-साधारण के लिए नियुक्‍त स्‍थान में जाने के पूर्व पुरोहित अपने पवित्र वस्‍त्र उतार कर दुसरे वस्‍त्र पहिन लेंगे।’</verse>
				<verse number="15">मन्‍दिर के भीतरी क्षेत्र को नापने के पश्‍चात् वह मुझे पूर्वी फाटक से बाहर ले गया। वह वहां चारों ओर मन्‍दिर का बाहरी क्षेत्र नापने लगा।</verse>
				<verse number="16">उसने नापनेवाले बांस से पूर्वी सीमा को नापा। उस बांस के अनुसार उसकी लम्‍बाई अढ़ाई सौ मीटर निकली।</verse>
				<verse number="17">फिर वह मुड़ा। उसने उत्तरी सीमा को नापा। नापने के बांस के अनुसार वह भी अढ़ाई सौ मीटर निकली।</verse>
				<verse number="18">वह फिर मुड़ा। उसने दक्षिणी सीमा को नापा। नापने के बांस के अनुसार वह भी अढ़ाई सौ मीटर निकली।</verse>
				<verse number="19">वह फिर मुड़ा। उसने पश्‍चिम की सीमा को नापा। वह भी नापने के बांस के अनुसार अढ़ाई सौ मीटर निकली।</verse>
				<verse number="20">इस प्रकार उसने चारों ओर की सीमाएं नापीं। उसके चारों ओर एक वर्गाकार दीवार थी। यह दीवार पवित्र स्‍थान को जन-साधारण के क्षेत्र से अलग करती थी। उसकी लम्‍बाई अढ़ाई सौ मीटर और चौड़ाई अढ़ाई सौ मीटर थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="43">
				<verse number="1">इसके पश्‍चात् वह मुझे पूर्व-मुखी फाटक पर ले गया।</verse>
				<verse number="2">तब मैंने देखा कि पूर्व दिशा से इस्राएल के परमेश्‍वर का तेज आया। परमेश्‍वर के आगमन का स्‍वर सागरों के गर्जन के सदृश था। परमेश्‍वर के तेज से पृथ्‍वी ज्‍योतिर्मय हो गई।</verse>
				<verse number="3">अब मैंने एक दर्शन देखा। यह उसी दर्शन के समान था जो मैंने उस समय देखा था जब परमेश्‍वर का तेज नगर का विनाश करने आया था। यह दर्शन कबार नदी के तट पर देखे गए दर्शन के समान था। यह दर्शन देख कर मैं श्रद्धा और भक्‍ति से मुंह के बल भूमि पर गिर पड़ा।</verse>
				<verse number="4">जब प्रभु के तेज ने पूर्व-मुखी फाटक से भवन में प्रवेश किया</verse>
				<verse number="5">तब आत्‍मा ने मुझे उठा कर भीतरी आंगन में पहुंचा दिया। मैंने देखा कि प्रभु के तेज से भवन भर गया।</verse>
				<verse number="6">जिस समय वह पुरुष मेरे पास खड़ा था, उसी समय मैंने मन्‍दिर में से किसी को मुझ से बातें करते हुए सुना।</verse>
				<verse number="7">उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, यह मेरे सिंहासन का स्‍थान है। यही मेरे चरणों की चौकी है। इसी स्‍थान में मैं युग-युगांत इस्राएली लोगों के मध्‍य निवास करूंगा। अब इस्राएल के वंशज मेरे पवित्र नाम को अपवित्र नहीं करेंगे: न वे और न उनके राजा दूसरे देवताओं का अनुसरण कर मेरे प्रति विश्‍वासघात करेंगे, और न अपने मृत राजाओं की समाधि बना कर मेरे पवित्र नाम को अपवित्र करेंगे।</verse>
				<verse number="8">वे अपने घर की ड्‍योढ़ी मेरे गृह की ड्‍योढ़ी से, और अपने द्वार के खम्‍भे मेरे द्वार के खम्‍भों से लगा कर बनाते थे। मेरे गृह और उनके घर के मध्‍य केवल दीवार थी। उन्‍होंने अत्‍यन्‍त घृणित कार्य किए थे, और इन घृणित कार्यों से मेरे पवित्र नाम को अपवित्र कर दिया था। अत: मैंने अपने क्रोध में उनको पूर्णत: नष्‍ट कर दिया था।</verse>
				<verse number="9">अब वे विश्‍वासघात करना बन्‍द करें, मेरे पवित्र भवन के पास से मृत राजाओं की समाधियां दूर करें; तब मैं उनके बीच युग-युगांत निवास करूंगा।</verse>
				<verse number="10">‘और तू, ओ मानव, इस्राएल के वंशजों को मेरे गृह का नमूना, उसकी बनावट बता, जिससे वे अपने अधर्म के लिए लज्‍जित हों।</verse>
				<verse number="11">यदि वे अपने कार्यों के लिए लज्‍जित होंगे, तब तू उनके सामने मेरे मन्‍दिर का सम्‍पूर्ण चित्र अंकित करना: मन्‍दिर की योजना, बाहर-भीतर आने-जाने के मार्ग, उसका सम्‍पूर्ण आकार। उन्‍हें मन्‍दिर के रीति-रिवाज, और नियम-विधियां भी बताना। तू इन सब बातों को उनके सामने ही लिख लेना जिससे वे मन्‍दिर के समस्‍त नियम-कानूनों तथा धर्म-विधियों को स्‍मरण रखें, और आराधना में उनका पालन करें।</verse>
				<verse number="12">मन्‍दिर का धर्म-नियम यह है: पहाड़ के शिखर के चारों ओर का सम्‍पूर्ण भूमि-क्षेत्र परम पवित्र माना जाएगा। ओ मानव, देख, मेरे भवन का यही धर्म-नियम है।</verse>
				<verse number="13">‘वेदी की नाप इस प्रकार होगी: हाथ की नाप के अनुसार वेदी का आधार हाथ-भर ऊंचा और हाथ-भर चौड़ा होगा, अर्थात् आधा मीटर । उसके चारों ओर का किनारा पच्‍चीस सेन्‍टीमीटर का होगा।</verse>
				<verse number="14">वेदी की ऊंचाई इस प्रकार होगी: भूमि पर रखे हुए आधार से निचले कगर तक एक मीटर, और वेदी की चौड़ाई आधा मीटर होगी। यह छोटे कगर से बड़े कगर तक दो मीटर ऊंची और आधा मीटर चौड़ी होगी।</verse>
				<verse number="15">वेदी का अग्‍निकुण्‍ड दो मीटर ऊंचा होगा। वेदी के अग्‍निकुण्‍ड के ऊपर आधा मीटर ऊंचे सींग होंगे।</verse>
				<verse number="16">अग्‍निकुण्‍ड वर्गाकार होगा−छ: मीटर लम्‍बा और छ: मीटर चौड़ा।</verse>
				<verse number="17">कगर भी वर्गाकार होगा−सात मीटर लम्‍बा और सात मीटर चौड़ा। उसके चारों ओर का किनारा पच्‍चीस सेन्‍टीमीटर का होगा। चारों ओर का आधार आधा मीटर का होगा। वेदी की सीढ़ियां पूर्व दिशा में होंगी।’</verse>
				<verse number="18">उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: वेदी के सम्‍बन्‍ध में मेरे ये आदेश हैं: वेदी पर अग्‍नि-बलि अर्पित की जाएगी, और उस पर बलि-पशु का रक्‍त छिड़का जाएगा। जिस दिन वह इस कार्य के लिए बन कर तैयार होगी, उस दिन</verse>
				<verse number="19">तू लेवी कुल के पुरोहितों को, जो सादोक के वंशज हैं, पाप-बलि चढ़ाने के लिए एक बछड़ा देना। वे ही पुरोहित मेरी धर्म-सेवा करने के लिए मेरे निकट आ सकते हैं। मुझ-स्‍वामी प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="20">तू उस बछड़े का रक्‍त लेना और उसको वेदी के चारों सींगों, कगर के चारों कोनों और चारों ओर के किनारे पर लगा देना। यों तू उसको शुद्ध करेगा और यह उसका प्रायश्‍चित होगा।</verse>
				<verse number="21">‘इसके पश्‍चात् तू पाप-बलि में चढ़ाए गए बछड़े को पवित्र स्‍थान के बाहर, मन्‍दिर की सीमा में निर्धारित स्‍थान पर जला देना।</verse>
				<verse number="22">दूसरे दिन की पाप प्रायश्‍चित-बलि में एक निर्दोष बकरा चढ़ाना। वेदी जैसे बछड़े की बलि से शुद्ध हुई थी वैसे ही बकरे की बलि से भी शुद्ध होगी।</verse>
				<verse number="23">वेदी को शुद्ध करने के बाद तू एक निर्दोष बछड़ा और रेवड़ में से एक निर्दोष मेढ़ा बलि करना।</verse>
				<verse number="24">तू उनको प्रभु की वेदी के सामने लाना। पुरोहित उन पर नमक छिड़केंगे, और उनको अग्‍निबलि के रूप में प्रभु को अर्पित करेंगे।</verse>
				<verse number="25">सात दिन तक प्रतिदिन पाप की प्रायश्‍चित-बलि के रूप में एक बकरा प्रभु को अर्पित करना। इसी प्रकार प्रतिदिन एक निर्दोष बछड़ा और रेवड़ में से एक निर्दोष मेढ़ा भी चढ़ाना।</verse>
				<verse number="26">सात दिन तक पुरोहित वेदी को शुद्ध करने के लिए पाप की प्रायश्‍चित-बलि चढ़ाएंगे। इस प्रकार प्रभु के लिए उसकी प्रतिष्‍ठा होगी।</verse>
				<verse number="27">जब पुरोहित सात दिन पुरे कर लेंगे तब आठवें दिन से वे तुम्‍हारी अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि वेदी पर चढ़ाने लगेंगे। तब मैं तुमको स्‍वीकार करूंगा।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="44">
				<verse number="1">फिर वह मुझे पवित्र स्‍थान से बाहर, पूर्वमुखी फाटक पर वापस ले गया। वह बन्‍द था।</verse>
				<verse number="2">उसने मुझसे कहा, ‘यह फाटक अब से बन्‍द रहेगा। यह खोला नहीं जाएगा, और न कोई मनुष्‍य इसको खोल कर मन्‍दिर में प्रवेश करेगा। इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर ने इससे होकर प्रवेश किया है। इसलिए यह फाटक अब से बन्‍द रहेगा।</verse>
				<verse number="3">केवल शासक, शासक होने के कारण, प्रभु के सामने चढ़ावे की रोटी खाने के लिए वहां बैठेगा। वह फाटक के ओसारे से हो कर वहां प्रवेश करेगा, और इसी से बाहर निकलेगा।’</verse>
				<verse number="4">इसके पश्‍चात् वह मुझे उत्तरी फाटक से मन्‍दिर के सम्‍मुख ले गया। तब मैंने देखा कि प्रभु का भवन प्रभु के तेज से भर गया है। मैं श्रद्धा और भक्‍ति से भूमि पर मुंह के बल गिरा।</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, आंखें खोल कर देख, और कान लगाकर सुन। जो कुछ मैं तुझसे कहूंगा, उसको ध्‍यान से सुनना। मैं तुझको अपने भवन के सारे आदेश और उसकी सब धर्म-विधियों के सम्‍बन्‍ध में बताऊंगा। ध्‍यान दे: मैं बताऊंगा कि कौन व्यक्‍ति भवन में प्रवेश कर सकता है, और किस व्यक्‍ति के लिए पवित्र स्‍थान में प्रवेश निषिद्ध है।</verse>
				<verse number="6">ओ मानव, तू इस्राएल के विद्रोही वंश से, इस्राएलियों से यह कहना, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ इस्राएल के वंशजो! तुम अपने सब घृणित कार्यों से हाथ धो लो।</verse>
				<verse number="7">तुमने अन्‍य जाति के लोगों को, जो मन और शरीर दोनों से बेख़तना थे, मेरे भवन में प्रवेश करने दिया था, जिससे वे मेरे पवित्र स्‍थान में उपस्‍थित हुए। इस प्रकार, जब तुम मुझे मेरा भोजन, बलि-पशु की चर्बी और रक्‍त चढ़ाते थे, तब तुम मेरे भवन को अशुद्ध कर देते थे। इन घृणित कार्यों को करके तुमने मेरे विधान का उल्‍लंघन किया है।</verse>
				<verse number="8">तुमने स्‍वयं मेरी पवित्र वस्‍तुओं की देखभाल नहीं की; किन्‍तु मेरे पवित्र स्‍थान में सेवा-कार्य करने के लिए अन्‍य जाति के लोगों को नियुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="9">‘इसलिए मैं स्‍वामी-प्रभु यह कहता हूँ: इस्राएली समाज के मध्‍य रहनेवाला अन्‍य कौम का कोई भी व्यक्‍ति, मन और शरीर से बेख़तना विजातीय मनुष्‍य, मेरे पवित्र स्‍थान में प्रवेश नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु लेवी कुल के संबंध में मेरा यह कथन है: जब इस्राएली राष्‍ट्र मुझे छोड़ कर अन्‍य देवताओं के पीछे भटक गया था, तब उसके साथ लेवी कुल के पुरोहित भी मुझसे दूर भटक गए थे। निस्‍सन्‍देह वे अपने अधर्म का दण्‍ड भोगेंगे।</verse>
				<verse number="11">वे मेरे पवित्र स्‍थान के सेवक होंगे। वे मेरे भवन के द्वारपाल होंगे, और भवन में सेवा-कार्य करेंगे। वे अग्‍निबलि के पशु का वध करेंगे। वे लोगों के लिए किसी भी अन्‍य बलि के पशु का वध करेंगे। वे आराधकों की सेवा करने के लिए उनके सामने खड़े रहेंगे।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने अन्‍य देवी-देवताओं की मूर्तियों के सामने इस्राएलियों की सेवा की थी। वे इस्राएल के वंशजों के लिए उनके अधर्म का कारण तथा ठोकर का कारण बन गए थे। अत: मैंने उनके विषय में यह शपथ खायी थी: लेवीय पुरोहित निस्‍सन्‍देह अपने अधर्म का दण्‍ड भोगेंगे। मैं, स्‍वामी-प्रभु यही कहता हूँ।</verse>
				<verse number="13">वे पुरोहित के रूप में मेरी सेवा करने के लिए मेरे समीप नहीं आएंगे। वे मेरी पवित्र तथा परम पवित्र वस्‍तु को स्‍पर्श भी नहीं करेंगे। उन्‍होंने अन्‍य देवी-देवताओं की पूजा कर घृणित कार्य किया है। वे अपने इस घृणित कार्य की लज्‍जा का भार उठाएँ!</verse>
				<verse number="14">फिर भी मैं उन्‍हें पुरोहित-पद से वंचित कर अपने भवन के सेवक नियुक्‍त करता हूँ। वे मन्‍दिर के सब कामों को करेंगे। जो भी सेवा-कार्य मन्‍दिर में सम्‍पन्न होगा, उसको ये सेवक ही करेंगे।</verse>
				<verse number="15">‘किन्‍तु लेवी कुल के पुरोहित, जो सादोक के वंशज हैं, मेरी सेवा करने के लिए मेरे समीप आएंगे। ये सादोक के वंशज मेरी सेवा में बलि-पशु की चर्बी और रक्‍त चढ़ाएंगे। जब इस्राएली मुझे छोड़कर भटक गए थे, तब सादोक-वंशीय पुरोहित ही मेरे पवित्र स्‍थान में सेवा-कार्य करते रहे। मैं, स्‍वामी-प्रभु यही कहता हूँ।</verse>
				<verse number="16">वे मेरे पवित्र स्‍थान में प्रवेश करेंगे। वे मेरी सेवा के लिए मेरी मेज के समीप आएंगे। वे ही मेरी सेवा का दायित्‍व संभालेंगे।</verse>
				<verse number="17">‘जब वे मन्‍दिर के भीतरी आंगन के फाटकों में प्रवेश करेंगे, तब वे सूती वस्‍त्र पहिनेंगे। भीतरी आंगन के फाटकों पर और भीतर सेवा करते समय वे ऊनी वस्‍त्र नहीं पहिनेंगे।</verse>
				<verse number="18">वे सिर पर सूती टोपी, और कमर में सूती जांघिया बान्‍धेंगे। वे ऐसे कपड़े का जांघिया नहीं पहिनेंगे, जिसके कारण पसीना निकलता है।</verse>
				<verse number="19">‘जब वे सेवा-कार्य समाप्‍त कर चुकेंगे, तब जन-सामान्‍य के बाहरी आंगन में जाने के पूर्व वे अपने पुरोहिताई के वस्‍त्र उतार देंगे, उनको पवित्र कक्षों में रख देंगे, और अपने साधारण वस्‍त्र पहिन लेंगे। ऐसा न हो कि उनके पुरोहिताई के वस्‍त्रों का स्‍पर्श जन-साधारण से हो जाए, और वे भी पवित्र हो जाएं।</verse>
				<verse number="20">‘सादोक-वंशीय पुरोहित न तो सिर मुंड़ाएंगे, और न ही सिर के बाल लम्‍बे रखेंगे। वे समय-समय पर अपने सिर के बाल कटाएंगे।</verse>
				<verse number="21">कोई भी सादोक-वंशीय पुरोहित शराब पीकर मन्‍दिर के भीतरी आंगन में प्रवेश नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="22">‘सादोक-वंशीय पुरोहित न तो विधवा, और न तलाक पायी हुई स्‍त्री से विवाह करेगा। वह केवल इस्राएली जाति की कुंवारी कन्‍या अथवा मृत पुरोहित की विधवा से विवाह करेगा।</verse>
				<verse number="23">‘वे मेरे निज लोगों को सिखाएंगे कि कौन-सी वस्‍तु मेरी दृष्‍टि में पवित्र है, और कौन-सी वस्‍तु अपवित्र । वे उनको शुद्ध और अशुद्ध वस्‍तुओं का अन्‍तर बताएंगे।</verse>
				<verse number="24">‘मेरे निज लोगों में परस्‍पर लड़ाई-झगड़ा, वाद-विवाद होने पर वे न्‍यायाधीश होंगे, और मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों के अनुसार मुकदमे का फैसला करेंगे। ‘वे मेरे निर्धारित पर्वों से सम्‍बन्‍धित मेरी सब विधियों, संविधियों का पालन करेंगे। वे मेरे विश्राम दिवस को पवित्र करेंगे।</verse>
				<verse number="25">‘वे शव के समीप नहीं जाएंगे, अन्‍यथा वे अशुद्ध हो जाएंगे। किन्‍तु यदि शव किसी पुरोहित के पिता, माता, पुत्र, पुत्री, भाई अथवा अविवाहित बहिन का है, तो वह उसको स्‍पर्श कर सकता है।</verse>
				<verse number="26">शव के स्‍पर्श से अशुद्ध होने के दिन से सात दिन तक वह अशुद्ध रहेगा। तत्‍पश्‍चात् वह शुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="27">जब वह पवित्र-स्‍थान में, भीतरी आंगन में सेवा-कार्य करने के लिए प्रवेश करेगा, तब वह प्रायश्‍चित के लिए पाप-बलि चढ़ाएगा।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="28">‘पुरोहितों की पैतृक धन-सम्‍पत्ति नहीं होगी, क्‍योंकि मैं ही उनकी पैतृक सम्‍पत्ति हूँ। तुम उनको इस्राएल देश में पैतृक उत्तराधिकार के लिए भूमि मत देना; क्‍योंकि मैं ही उनकी निज भूमि हूँ।</verse>
				<verse number="29">जो अन्नबलि, पापबलि, और दोषबलि मुझे चढ़ाई जाएगी, वे उसको खाएंगे। जो भी वस्‍तु इस्राएल देश में संकल्‍प मानकर मुझको अर्पित की जाएगी, वह उनको प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="30">सब प्रकार की प्रथम उपज में से सर्वोत्तम उपज, मुझे चढ़ाई गई सब प्रकार की भेंटों पर पुरोहितों का हक होगा। तुम नए अन्न का पहिला गूंधा हुआ आटा भी पुरोहित को देना जिससे तुम्‍हारे घर पर आशिष की वर्षा हो।</verse>
				<verse number="31">पुरोहित न तो स्‍वाभाविक मृत्‍यु से मरे हुए पक्षी या पशु का मांस खाएगा, और न किसी जानवर के द्वारा मारे गए पक्षी या पशु का मांस।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="45">
				<verse number="1">‘जब तुम चिट्ठी डालकर इस्राएल देश की भूमि का आबंटन अपने विभिन्न कुलों में करोगे, तब भूमि का एक क्षेत्र प्रभु के लिए पवित्र मान कर अलग कर देना: प्रभु के लिए अर्पित भूमि की लम्‍बाई साढ़े बारह किलोमीटर और चौड़ाई दस किलोमीटर होगी। यह सारा भूमि-क्षेत्र पवित्र माना जाएगा।</verse>
				<verse number="2">इसमें अढ़ाई सौ मीटर का एक वर्गाकार भाग पवित्र-स्‍थान के लिए होगा। उसके चारों ओर पच्‍चीस मीटर चौड़ा एक खुला स्‍थान होगा।</verse>
				<verse number="3">‘पवित्र भूमि-क्षेत्र में से साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बा और पांच किलोमीटर चौड़ा एक भाग अलग कर देना। इस अलग किए हुए भूमि-भाग पर प्रभु का पवित्र निवास-स्‍थान बनाना। यह परम पवित्र होगा।</verse>
				<verse number="4">यह सम्‍पूर्ण देश में प्रभु को अर्पित पवित्र भाग होगा। यह पुरोहितों के लिए होगा, जो प्रभु के सम्‍मुख पवित्र-स्‍थान में जाएंगे और उसकी सेवा करेंगे। यह भूमि-क्षेत्र पुरोहितों के निवास-स्‍थान और पवित्र-स्‍थान के लिए पवित्र होगा।</verse>
				<verse number="5">‘एक और भाग मन्‍दिर के अन्‍य सेवा-कार्य करनेवाले लेवीय सेवकों के लिए सुरक्षित रहेगा। यहाँ लेवीय अपने निवास-स्‍थान के लिए “लेवीय नगर” बसाएंगे । यह साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बा, और पांच किलोमीटर चौड़ा भूमि-भाग होगा।</verse>
				<verse number="6">‘इस निर्धारित पवित्र भाग के समीप एक भूमि-क्षेत्र सुरक्षित कर देना। यह नगर बसाने के लिए होगा। यह अढ़ाई किलोमीटर चौड़ा और साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बा होगा। इस भूमि-क्षेत्र पर समस्‍त इस्राएल के वंश का अधिकार होगा।</verse>
				<verse number="7">‘पवित्र भूमि-भाग और नगर के क्षेत्र के दोनों ओर की भूमि पर शासक का अधिकार होगा। शासक की यह भूमि पवित्र भूमिभाग तथा नगर के भूमि-क्षेत्र के पश्‍चिम और पूर्व में होगी। यह देश की पश्‍चिमी सीमा से पूर्वी सीमा तक इस्राएल के एक कुल-भाग की लम्‍बाई के बराबर होगी।</verse>
				<verse number="8">शासक का इस्राएल देश में इतनी ही भूमि पर अधिकार होगा। तब मेरे शासक मेरे निज लोगों पर अत्‍याचार नहीं करेंगे। किन्‍तु वे इस्राएलियों को उनके कुलों के अनुसार भूमि पर अधिकार करने देंगे।</verse>
				<verse number="9">‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ इस्राएल के शासको, बहुत हुआ! अब शोषण और अत्‍याचार करना बन्‍द करो, और धर्म तथा न्‍याय से शासन करो। मेरे निज लोगों की भूमि लूटना बन्‍द करो।’ स्‍वामी-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="10">‘तुम्‍हारा तराजू, नाप-तौल के बांट और द्रव्‍य पदार्थ नापने का पात्र सच्‍चा और खरा होना चाहिए।</verse>
				<verse number="11">तुम्‍हारा एपा और बत दोनों एक ही परिमाण के होना चाहिए। बत में होमेर का दसवां अंश समाए, और एपा में भी होमेर का दसवां अंश समाए। होमेर ही प्रामाणिक माप होगा।</verse>
				<verse number="12">‘शेकेल बीस गेरा का होगा। पांच शेकेल पांच ही शेकेल हों और दस शेकेल दस ही शेकेल। तुम्‍हारा मानेह पचास शेकेल का होगा।</verse>
				<verse number="13">‘जब तुम मन्‍दिर में भेंट चढ़ाओगे तब उसकी तौल इस प्रकार होगी: गेहूं के प्रति एक सौ किलो से पौने दो किलो का अंश; जौ के प्रति एक सौ किलो से भी पौने दो किलो का अंश।</verse>
				<verse number="14">तेल का निश्‍चित किया गया अंश यह होगा: प्रति चार सौ पचास लिटर से साढ़े चार लिटर का अंश। (चार सौ पचास लिटर एक कोर-माप होता है, जो एक होमेर के बराबर है। होमेर दस बत का होता है।)</verse>
				<verse number="15">इस्राएल के पितृकुलों में से प्रत्‍येक कुल दो सौ भेड़ पीछे एक भेड़ भेंट में चढ़ाएगा। स्‍वामी-प्रभु यह कहता है: तुम अपने प्रायश्‍चित के लिए अन्न-बलि और सहभागिता-बलि में यह ही चढ़ाना।</verse>
				<verse number="16">इस्राएल देश के शासक को समस्‍त जनता इसी अनुपात में भेंट चढ़ाएगी। इस्राएली समाज में पर्व और त्‍योहार निर्धारित हैं।</verse>
				<verse number="17">इस्राएल देश के शासक का यह कर्त्तव्‍य है कि वह इन नियत पर्वों, नवचन्‍द्र दिवसों, और विश्राम-दिवसों पर अग्‍नि-बलि, अन्न-बलि और पेय-बलि का प्रबंध करे। वह इस्राएली जनता की ओर से प्रायश्‍चित करने के लिए पाप-बलि, अन्न-बलि, अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि का प्रबंध करेगा।’</verse>
				<verse number="18">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘पहले महीने की पहली तारीख को तू एक निर्दोष बछड़ा बलि करना और यों पवित्र स्‍थान को शुद्ध करना।</verse>
				<verse number="19">यह प्रायश्‍चित की पाप-बलि है। पुरोहित बलिपशु के रक्‍त में से थोड़ा रक्‍त लेगा, और उसको मन्‍दिर की चौखट के खम्‍भों, वेदी के चारों कोनों के कगर पर तथा भीतरी आंगन के दरवाजों पर लगाएगा।</verse>
				<verse number="20">तुम उसी महीने की सातवीं तारीख को भी ऐसा ही करना। यह प्रायश्‍चित-बलि उन लोगों के लिए होगी जिन्‍होंने भूल से अथवा अज्ञानवश पाप किया है। इस प्रकार तुम मन्‍दिर को शुद्ध करना।</verse>
				<verse number="21">‘तुम पहले महीने की चौदहवीं तारीख को पास्‍का (फसह) का पर्व मनाना। वह सात दिन तक मनाया जाएगा। तुम सात दिन तक बेखमीर रोटी खाना।</verse>
				<verse number="22">उस दिन इस्राएल देश का शासक अपने तथा अपने देश की जनता के प्रायश्‍चित के लिए पाप-बलि में एक बछड़े का प्रबंध करेगा।</verse>
				<verse number="23">पर्व के सातों दिन वह प्रति-दिन प्रभु को अग्‍नि-बलि चढ़ाने के लिए सात निर्दोष बछड़ों और सात निर्दोष मेढ़ों का प्रबंध करेगा। वह पाप-बलि में प्रतिदिन एक बकरे का प्रबंध भी करेगा।</verse>
				<verse number="24">वह प्रत्‍येक बछड़े और मेढ़े की बलि के साथ दस किलो अन्न और प्रत्‍येक दस किलो के साथ साढ़े सात लिटर तेल देगा।</verse>
				<verse number="25">‘सातवें महीने के पन्‍द्रहवें दिन के उत्‍सव तथा पर्व के सातों दिन वह प्रायश्‍चित के लिए पाप-बलि, अग्‍नि-बलि और अन्न-बलि तथा तेल की भेंट का इसी प्रकार प्रबंध करेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="46">
				<verse number="1">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘भीतरी आंगन का पूर्व-मुखी फाटक सप्‍ताह के छ: दिन बन्‍द रहेगा, किन्‍तु वह सातवें दिन अर्थात् विश्राम-दिवस तथा नवचन्‍द्र-दिवस पर खुला रहेगा।</verse>
				<verse number="2">इस्राएल देश का शासक बाहर से फाटक के ओसारे के मार्ग से प्रवेश करेगा, और खंभे के पास खड़ा हो जाएगा। पुरोहित उसकी ओर से अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि चढ़ाएंगे। वह फाटक की ड्‍योढ़ी पर ही आराधना कर लौट जाएगा। वह फाटक से बाहर निकल जाएगा, किन्‍तु फाटक शाम तक बन्‍द नहीं किया जाएगा।</verse>
				<verse number="3">इस्राएल देश की जनता भी विश्राम-दिवसों और नवचन्‍द्र-दिवसों पर इस फाटक के द्वार पर ही प्रभु के सम्‍मुख आराधना करेगी।</verse>
				<verse number="4">‘इस्राएल देश का शासक प्रभु को विश्राम-दिवस पर अग्‍नि-बलि में छ: निर्दोष मेमने और एक निर्दोष मेढ़ा चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="5">मेढ़े की अग्‍नि-बलि के साथ वह अन्न-बलि में दस किलो अन्न चढ़ाएगा। मेमनों की अग्‍नि-बलि के साथ वह अन्न-बलि में यथाशक्‍ति अन्न और हर दस किलो अन्न के साथ साढ़े सात लिटर तेल चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="6">‘इस्राएल देश का शासक नवचन्‍द्र दिवस पर एक निर्दोष बछड़ा, छ: मेमने और एक मेढ़ा चढ़ाएगा। ये मेमने और मेढ़ा निर्दोष होने चाहिए।</verse>
				<verse number="7">वह इस अग्‍नि-बलि के साथ अन्न-बलि भी चढ़ाएगा: प्रत्‍येक बछड़े और मेढ़े के साथ दस किलो अन्न, और मेमनों के साथ यथाशक्‍ति अन्न और हर दस किलो पीछे साढ़े सात लिटर तेल।</verse>
				<verse number="8">वह फाटक के ओसारे के मार्ग से प्रवेश करेगा, और उसी मार्ग से वह बाहर जाएगा।</verse>
				<verse number="9">‘जब इस्राएल के साधारण जन, निर्धारित पर्वों पर प्रभु की आराधना करने के लिए मन्‍दिर में उसके सम्‍मुख आएंगे तब वे जिस फाटक से प्रवेश करेंगे, उसी फाटक से बाहर नहीं निकलेंगे। यदि कोई व्यक्‍ति उत्तरी फाटक से प्रवेश करेगा तो वह दक्षिणी फाटक से बाहर निकलेगा। ऐसे ही दक्षिणी फाटक से प्रवेश करनेवाला उत्तरी फाटक से निकलेगा। प्रत्‍येक व्यक्‍ति सीधा निकल जाएगा।</verse>
				<verse number="10">‘इस्राएल देश का शासक साधारण-जनता के साथ ही प्रभु के भवन में प्रवेश करेगा। जब वे बाहर निकलेंगे तब वह भी बाहर निकलेगा।</verse>
				<verse number="11">‘जब त्‍योहारों और नियत पर्वों पर अग्‍नि-बलि अर्पित की जाएगी, तब उसके साथ अन्न-बलि चढ़ाने का यह नियम है: प्रत्‍येक बछड़े और मेढ़े के साथ दस किलो अन्न, और मेमनों के साथ यथाशक्‍ति अन्न और प्रत्‍येक दस किलो के साथ साढ़े सात लिटर तेल।</verse>
				<verse number="12">जब इस्राएल देश का शासक स्‍वेच्‍छा-बलि के रूप में प्रभु को अग्‍नि-बलि अथवा सहभागिता-बलि चढ़ाने की इच्‍छा करेगा तब पूर्वमुखी फाटक उसके लिए खोला जाएगा। जैसे वह विश्राम-दिवस पर अग्‍नि-बलि और सहभागिता-बलि चढ़ाता है वैसे ही वह स्‍वेच्‍छा-बलि के रूप में अग्‍नि-बलि अथवा सहभागिता-बलि चढ़ाएगा। तब वह फाटक से बाहर निकलेगा, और उसके निकलने के पश्‍चात् फाटक बन्‍द कर दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="13">‘इस्राएल देश का शासक प्रतिदिन प्रभु को अग्‍नि-बलि चढ़ाने के लिए एक एक-वर्षीय निर्दोष मेमने का प्रबंध करेगा। वह प्रतिदिन सबेरे उसका प्रबंध करेगा।</verse>
				<verse number="14">वह उसके साथ प्रतिदिन सबेरे अन्न-बलि का भी प्रबंध करेगा: पौने दो किलो मैदा, और उसको गूंधने के लिए अढ़ाई लिटर तेल। यह प्रभु के लिए अन्न-बलि होगी। नित्‍य अग्‍नि-बलि की यही विधि है।</verse>
				<verse number="15">इस प्रकार प्रतिदिन सबेरे मेमना, अन्न-बलि और तेल नित्‍य अग्‍नि-बलि में चढ़ाया जाएगा।’</verse>
				<verse number="16">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘यदि इस्राएल देश का शासक अपनी भूमि में से कुछ अंश अपने किसी पुत्र को देगा, तो यह अंश उस पुत्र की पैतृक सम्‍पत्ति हो जाएगी। उस पर उस पुत्र का हक होगा।</verse>
				<verse number="17">परन्‍तु यदि शासक अपनी भूमि में से कुछ अंश अपने किसी गुलाम को देगा, तो उस अंश पर गुलाम का अधिकार “दासत्‍व-मुक्‍ति के वर्ष” तक ही रहेगा। दासत्‍व से मुक्‍त होने पर गुलाम का यह अंश शासक को वापस हो जाएगा। केवल उसके पुत्रों को ही उनकी पैतृक भूमि पर हक होगा।</verse>
				<verse number="18">इस्राएल देश का शासक किसी भी नागरिक की पैतृक भूमि से उसको वंचित नहीं करेगा, और यों उसकी पैतृक सम्‍पत्ति को नहीं हड़प लेगा। वह अपने पुत्रों को अपनी भूमि में से कुछ अंश देगा जिससे ऐसा न हो कि वह अथवा उसके पुत्र मेरे निज लोगों को उनकी पैतृक भूमि से वंचित कर दें।’</verse>
				<verse number="19">फिर वह मुझे द्वार से ले गया। यह फाटक के एक अलंग पर था। वह मुझे पुरोहितों के उत्तर-मुखी पवित्र कक्षों में ले गया। वहाँ मैंने देखा कि उन कक्षों से दूर पश्‍चिमी कोने पर एक स्‍थान है।</verse>
				<verse number="20">उसने मुझसे कहा, ‘यही वह स्‍थान है, जहाँ पुरोहित दोष-बलि और पाप-बलि के पशुओं का मांस पकाएंगे। इसी स्‍थान पर वे अन्न-बलि में चढ़ाए गए अन्न की रोटी सेकेंगे। ऐसा न हो कि वे बलि-पशु का मांस और अन्न-बलि का पवित्र अन्न बाहर आंगन में ले जाएं और साधारण जनों को उनका स्‍पर्श हो जाए और वे भी पवित्र हो जाएं।’</verse>
				<verse number="21">तब वह मुझे बाहरी आंगन में ले गया। वहाँ उसने मुझे आंगन के चारों कोनों में फिराया। आंगन के हर कोने में एक ओट बना था।</verse>
				<verse number="22">चारों कोनों में चार ओट थे। प्रत्‍येक ओट की लम्‍बाई बीस मीटर और चौड़ाई पन्‍द्रह मीटर थी। यों चारों ओटों की नाप समान थी।</verse>
				<verse number="23">चारों ओटों में चारों ओर एक-एक दीवार थी और दीवार से सटे हुए उसके नीचे चूल्‍हे थे।</verse>
				<verse number="24">तब उसने मुझसे कहा, ‘ये रसोईघर हैं। यहाँ मन्‍दिर के सेवक जनता द्वारा चढ़ाई गई बलि का मांस और अन्न पकाएंगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="47">
				<verse number="1">फिर वह मुझे मन्‍दिर के द्वार पर वापस ले गया। वहाँ मैंने यह देखा: मन्‍दिर की ड्‍योढ़ी के नीचे से पानी निकल रहा है, और पूर्व की ओर बह रहा है (क्‍योंकि मन्‍दिर का मुंह पूर्व दिशा में था)। पानी मन्‍दिर की दाहिनी ओर नीचे से और वेदी के दक्षिणी ओर से निकल रहा था।</verse>
				<verse number="2">तब वह मुझे उत्तरी फाटक से बाहर ले गया। वह मुझे बाहर ही बाहर घुमाता हुआ पूर्वमुखी फाटक पर ले आया। मैंने वहाँ देखा कि पानी दक्षिणी अलंग से पसीज-पसीज कर निकल रहा है।</verse>
				<verse number="3">उस पुरुष ने हाथ में नापने की डोरी ली, और वह पूर्व की ओर गया। तब उसने मन्‍दिर से लेकर पांच सौ मीटर तक सरिता को नापा। तत्‍पश्‍चात् उसने मुझे पानी में चलाया। पानी टखनों तक गहरा था।</verse>
				<verse number="4">उसने फिर पांच सौ मीटर नापा, और मुझे पानी में चलाया। पानी घुटनों तक गहरा था। उसने फिर पांच सौ मीटर नापा, और मुझे पानी में चलाया। पानी कमर तक गहरा था।</verse>
				<verse number="5">उसने फिर पांच सौ मीटर नापा, और मुझे पानी में चलाया। किन्‍तु मैं उसमें चल न सका; क्‍योंकि वह एक नदी थी, और उसका पानी बढ़ गया था। वह इतना गहरा था कि उसको केवल तैर कर पार किया जा सकता था। नदी इतनी गहरी थी कि उसको कोई पैदल चलकर पार नहीं कर सकता था।</verse>
				<verse number="6">तब उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, क्‍या तूने यह ध्‍यान से देखा?’ वह मुझे नदी के किनारे-किनारे चलाता हुआ लौटा लाया।</verse>
				<verse number="7">जब मैं लौट रहा था, तब मैंने देखा कि नदी के दोनों किनारों पर बहुत पेड़ हैं।</verse>
				<verse number="8">उसने मुझे बताया, ‘यह नदी पूर्वी क्षेत्र की ओर बहती हुई अराबा में उतरती है। जब यह लवण-सागर के स्‍थिर जल में मिलती है, तब वह भी स्‍वच्‍छ और मीठा हो जाता है।</verse>
				<verse number="9">जहां-जहां से यह नदी गुजरती है, वहां झुण्‍ड के झुण्‍ड प्राणियों को जीवन मिलता है। वहां असंख्‍य मछलियां होती हैं; क्‍योंकि जब यह नदी वहां पहुंचती है तब लवण-सागर का खारा जल भी स्‍वच्‍छ और मीठा हो जाता है। इस प्रकार जहां-कहीं से यह नदी गुजरेगी, वहां के प्राणियों को जीवन मिलेगा।</verse>
				<verse number="10">सागर के तट पर मछली पकड़ने के लिए मछुए खड़े होंगे। वे एनगदी जलस्रोत से लेकर एनेग्‍लैम जलस्रोत तक जाल फैलाएंगे, और उन्‍हें भूमध्‍य-सागर की मछलियों के समान अनेक जाति की मछलियाँ मिलेंगी।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु लवण-सागर के पास के गड्ढों और दलदल का जल मीठा न होगा। उनका पानी खारा ही रहेगा, जिससे नमक उपलब्‍ध हो सके।</verse>
				<verse number="12">नदी के दोनों किनारों पर अनेक प्रकार के पेड़ होंगे, जो आहार के लिए फल देंगे। उनके पत्ते कभी नहीं मुरझाएंगे, और न ही उनमें फल लगना बन्‍द होगा। किन्‍तु ये पेड़ हर महीने नए फल दिया करेंगे, क्‍योंकि उनको सींचनेवाला जल पवित्र-स्‍थान से निकला है! उनके फल आहार के, और पत्ते औषधि के काम आएंगे।’</verse>
				<verse number="13">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘जिन सीमाओं के भीतर तुम इस्राएल के बारह कुलों में यह देश पैतृक कुल-क्षेत्र के रूप में बांटोगे, वे इस प्रकार हैं: यूसुफ के दो गोत्र हैं। उनको दो भाग मिलेंगे।</verse>
				<verse number="14">तुम सब कुलों को बराबर-बराबर भूमि-क्षेत्र देना। मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों से शपथ खाई थी कि यह देश उनको दूंगा। अत: इस देश पर तुम्‍हारा पैतृक अधिकार होगा।</verse>
				<verse number="15">‘देश की सीमाएं ये होंगी: उत्तरी सीमा − यह उत्तर में भूमध्‍य-सागर से हेतलोन नगर होती हुई हमात के प्रवेश-द्वार पर, सदाद की घाटी तक जाएगी।</verse>
				<verse number="16">फिर सदाद से बेरोत और सिब्रैम नगर तक जाएगी। सिब्रैम दमिश्‍क और हमात के मध्‍य स्‍थित है। सिब्रैम से यह सीमा हसर्हत्तीकोन तक जाएगी, जो हौरान की सीमा पर स्‍थित है।</verse>
				<verse number="17">इस प्रकार यह सीमा भूमध्‍यसागर से हसर-एनोन नगर तक जाएगी, जो दमिश्‍क की उत्तरी सीमा पर स्‍थित है, और उत्तर की ओर हमात की सीमा पर भी है। यही उत्तर की सीमा होगी।</verse>
				<verse number="18">‘पूर्वी सीमा − यह हौरान और दमिश्‍क के मध्‍य स्‍थित हसर-एनोन नगर से आरम्‍भ होगी। फिर गिलआद और इस्राएल प्रदेश के बीच, मृत सागर और तामार तक यर्दन नदी सीमा बनाती है। यही पूर्व की सीमा होगी।</verse>
				<verse number="19">‘दक्षिणी सीमा − दक्षिणी सीमा तामार से आरम्‍भ होगी। वह मरीबा-कादेश के जलाशय से होती हुई मिस्र की बरसाती नदी के किनारे-किनारे भूमध्‍यसागर तक जाएगी। यही दक्षिण की सीमा होगी।</verse>
				<verse number="20">‘पश्‍चिमी सीमा − पश्‍चिमी सीमा दक्षिणी सीमा से लेकर हमात की घाटी के सामने भूमध्‍यसागर तक होगी। यही पश्‍चिम की सीमा होगी।</verse>
				<verse number="21">‘इस प्रकार ओ इस्राएलियो, तुम देश की भूमि अपने बारह कुलों के मध्‍य विभाजित करना।</verse>
				<verse number="22">इस देश की भूमि तुम आपस में तथा उन प्रवासियों के मध्‍य बांटना, जो तुम्‍हारे समाज में रहते हैं, और यहीं रहते हुए उनके बाल-बच्‍चे उत्‍पन्न हुए हैं। ऐसे प्रवासियों को तुम अपने समान ही इस्राएल देश का निवासी मानना। वे भी इस्राएल के पितृकुलों के भूमिक्षेत्र में पैतृक अधिकार के लिए भूमि प्राप्‍त करेंगे।</verse>
				<verse number="23">जिस पितृकुल के भूमि-क्षेत्र में वे रहते होंगे उसी भूमि में से उनको पैतृक अधिकार के लिए भूमि देना।’ यही स्‍वामी-प्रभु की वाणी है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="48">
				<verse number="1">पैतृक कुलों के भूमिक्षेत्र के नाम इस प्रकार हैं − दान कुल का भूमिक्षेत्र: उत्तरी सीमा से, अर्थात् समुद्र से लेकर हेतलोन की ओर हमात की घाटी तक, और दमिश्‍क की उत्तरी सीमा पर स्‍थित हसर-एनोन तक जो हमात के पास है। पूर्व से पश्‍चिम तक का यह भूमिक्षेत्र दान कुल का होगा।</verse>
				<verse number="2">आशेर कुल का भूमिक्षेत्र: दान के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ पूर्व से पश्‍चिम तक का क्षेत्र आशेर कुल का होगा।</verse>
				<verse number="3">नफ्‍ताली कुल का भूमिक्षेत्र: आशेर के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ पूर्व से पश्‍चिम तक का क्षेत्र नफ्‍ताली कुल का होगा।</verse>
				<verse number="4">मनश्‍शे गोत्र का भूमिक्षेत्र: नफ्‍ताली के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ पूर्व से पश्‍चिम तक का क्षेत्र मनश्‍शे गोत्र का होगा।</verse>
				<verse number="5">एफ्रइम गोत्र का भूमिक्षेत्र: मनश्‍शे के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ पूर्व से पश्‍चिम तक का क्षेत्र एफ्रइम गोत्र का होगा।</verse>
				<verse number="6">रूबेन कुल का भूमिक्षेत्र: एफ्रइम के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ पूर्व से पश्‍चिम तक का क्षेत्र रूबेन कुल का होगा।</verse>
				<verse number="7">यहूदा कुल का भूमिक्षेत्र: रूबेन के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ पूर्व से पश्‍चिम तक का क्षेत्र यहूदा कुल का होगा।</verse>
				<verse number="8">‘यहूदा के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ पूर्व से पश्‍चिम तक का भूमिक्षेत्र एक विशेष भाग होगा, जिसे तुम अलग करोगे। यह साढ़े बारह किलोमीटर चौड़ा, और पूर्व से पश्‍चिम तक किसी एक कुल के भूमिक्षेत्र के बराबर लम्‍बा होगा। पवित्र-स्‍थान इसी के बीच में होगा।</verse>
				<verse number="9">जो भूमिक्षेत्र तुम प्रभु के लिए अर्पित करोगे, उसकी लम्‍बाई साढ़े बारह किलोमीटर और चौड़ाई दस किलोमीटर होगी।</verse>
				<verse number="10">पवित्र भूमि का विभाजन इस प्रकार करना: जो भूमि पुरोहितों को प्राप्‍त होगी, वह उत्तर में साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बी, पश्‍चिम में पांच किलोमीटर चौड़ी, पूर्व में पांच किलोमीटर चौड़ी और दक्षिण में साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बी होगी। उसके मध्‍य में प्रभु का पवित्र-स्‍थान होगा।</verse>
				<verse number="11">यह भूमि मेरे अभिषिक्‍त पुरोहितों के लिए होगी, जो सादोक के वंशज हैं। जब इस्राएली मुझे छोड़कर अन्‍य देवी-देवताओं के पीछे भटक गए थे, और उनके साथ लेवी कुल के पुरोहित भी भटक गए थे, तब मेरे ये पुरोहित मेरी सेवा करते रहे।</verse>
				<verse number="12">लेवी कुल-क्षेत्र के समीप ही उन्‍हें देश के पवित्र भाग में से एक विशेष पवित्र भूमि-भाग मिलेगा।</verse>
				<verse number="13">‘पुरोहितों के भूमि-भाग से लगा हुआ भूमिक्षेत्र लेवियों को मिलेगा। यह साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बा और पांच किलोमीटर चौड़ा होगा। इस प्रकार पूरा भाग साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बा और दस किलोमीटर चौड़ा होगा।</verse>
				<verse number="14">वे अपनी इस भूमि का कोई अंश न तो बेचेंगे, और न दूसरी भूमि से अदला-बदली करेंगे। वे देश के इस पवित्र भाग को किसी दूसरे के अधिकार में नहीं देंगे; क्‍योंकि यह प्रभु को अर्पित है।</verse>
				<verse number="15">‘शेष अढ़ाई किलोमीटर चौड़ी और साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बी भूमि नगर, बस्‍ती और चरागाह के सामान्‍य प्रयोग के लिए सुरक्षित होगी। नगर उसके बीच में होगा।</verse>
				<verse number="16">नगर का क्षेत्रफल यह होगा: वह उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्‍चिम में सवा दो किलोमीटर होगा।</verse>
				<verse number="17">नगर के समीप उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्‍चिम में चरागाह होंगे। प्रत्‍येक चरागाह एक सौ पच्‍चीस मीटर चौड़ा होगा।</verse>
				<verse number="18">पवित्र भूमि भाग की लम्‍बाई में से बचा हुआ भाग पूर्व की ओर पांच किलोमीटर और पश्‍चिम की ओर भी पांच किलोमीटर होगा। यह भाग पवित्र, अर्पित किए हुए भाग से संलग्‍न होगा। उसकी उपज से उन लोगों को भोजन मिलेगा जो नगर में काम करते हैं।</verse>
				<verse number="19">इस्राएल के सब कुलों के लोग जो नगर में काम करेंगे, वे उस पर खेती करेंगे।</verse>
				<verse number="20">इस प्रकार जो भूमिक्षेत्र तुम विशेष भाग के रूप में अलग करोगे, वह साढ़े बारह किलोमीटर वर्गाकार होगा। इस भूमिक्षेत्र में पवित्र-स्‍थान की भूमि और नगर का क्षेत्र, दोनों सम्‍मिलित हैं।</verse>
				<verse number="21">‘पवित्र अर्पित भूमिक्षेत्र और नगर के क्षेत्र के दोनों ओर का बचा हुआ भाग इस्राएल देश के शासक को मिलेगा। शासक की भूमि-सीमा यह होगी: पवित्र अर्पित भूमि-भाग की साढ़े बारह किलोमीटर भूमि से पूर्वी सीमा तक का लगा हुआ भाग तथा पश्‍चिम में, पश्‍चिमी सीमा तक, साढ़े बारह किलोमीटर की भूमि से लगा हुआ भाग, जो कुलों के भूमि-भागों के समानान्‍तर होगा। यही भूमिक्षेत्र इस्राएल देश के शासक का होगा। उसके बीच में पवित्र अर्पित भूमि-भाग और मन्‍दिर का पवित्र स्‍थान होगा।</verse>
				<verse number="22">लेवियों की पैतृक भूमि और नगर की विशेष भूमि भी शासक के भूमि-भाग के बीचोंबीच होगी। इस्राएल देश के शासक का भूमि-भाग यहूदा और बिन्‍यामिन कुल-क्षेत्रों की सीमा के बीच होगा।</verse>
				<verse number="23">‘शेष कुलों का भूमिक्षेत्र: बिन्‍यामिन का भूमिक्षेत्र पूर्व से पश्‍चिम तक।</verse>
				<verse number="24">शिमोन का भूमिक्षेत्र, बिन्‍यामिन के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ, पूर्व से पश्‍चिम तक।</verse>
				<verse number="25">इस्‍साकार का भूमिक्षेत्र, शिमोन के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ, पूर्व से पश्‍चिम तक।</verse>
				<verse number="26">जबूलून का भूमिक्षेत्र, इस्‍साकार के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ, पूर्व से पश्‍चिम तक।</verse>
				<verse number="27">गाद का भूमिक्षेत्र, जबूलून के भूमिक्षेत्र से लगा हुआ, पूर्व से पश्‍चिम तक।</verse>
				<verse number="28">गाद के भूमिक्षेत्र से लगी हुई दक्षिण ओर की सीमा, तामार से मरीबा-कादेश के जलाशयों से होती हुई, मिस्र की बरसाती नदी के किनारे-किनारे भूमध्‍य-सागर तक जाएगी।</verse>
				<verse number="29">‘जो देश तुम इस्राएल के कुलों में पैतृक अधिकार के लिए विभाजित करोगे, वह यही है। ये ही उसके भिन्न-भिन्न भूमि-भाग होंगे।’ स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="30">‘नगर से निकलने के लिए ये मार्ग होंगे। उत्तरी सीमा पर एक मार्ग होगा। उसकी लम्‍बाई सवा दो किलोमीटर होगी।</verse>
				<verse number="31">उसमें तीन दरवाजे होंगे, जिन के नाम इस प्रकार होंगे: रूबेन का दरवाजा, यहूदा का दरवाजा, और लेवी का दरवाजा; क्‍योंकि नगर के दरवाजों के नाम इस्राएल के कुलों के नाम पर रखे जाएंगे।</verse>
				<verse number="32">‘पूर्वी सीमा पर एक मार्ग होगा। उसकी लम्‍बाई सवा दो किलोमीटर होगी। उसमें तीन दरवाजे होंगे: यूसुफ का दरवाजा, बिन्‍यामिन का दरवाजा, और दान का दरवाजा।</verse>
				<verse number="33">‘दक्षिणी सीमा पर एक मार्ग होगा। वह सवा दो किलोमीटर लम्‍बा होगा। उसमें तीन दरवाजे होंगे: शिमोन का दरवाजा, इस्‍साकार का दरवाजा और जबूलून का दरवाजा।</verse>
				<verse number="34">‘पश्‍चिमी सीमा पर एक मार्ग होगा। वह सवा दो किलोमीटर लम्‍बा होगा। उसमें तीन दरवाजे होंगे: गाद का दरवाजा, आशेर का दरवाजा और नफ्‍ताली का दरवाजा।</verse>
				<verse number="35">‘नगर का घेरा नौ किलोमीटर होगा। आज से इस नगर का नाम होगा: “प्रभु यहाँ है!”</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="27">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीम के राज्‍यकाल के तीसरे वर्ष में बेबीलोन देश के राजा नबूकदनेस्‍सर ने यहूदा की राजधानी यरूशलेम पर आक्रमण कर दिया, और उसको घेर लिया।</verse>
				<verse number="2">तब प्रभु परमेश्‍वर ने राजा यहोयाकीम और उसके नगर को नबूकदनेस्‍सर के हाथ में सौंप दिया। नबूकदनेस्‍सर ने परमेश्‍वर के मन्‍दिर के कुछ पवित्र पात्रों पर भी अधिकार कर लिया, और वह उनको शिनार देश में स्‍थित अपने देवता के मन्‍दिर में ले गया। उसने पात्रों को अपने देवता के भंडारगृह में रख दिया।</verse>
				<verse number="3">राजा नबूकदनेस्‍सर ने अपने मुख्‍य खोजा अशपनज को आदेश दिया, ‘जाओ और इस्राएली कौम के उन बंदियों को लाओ जो राजपरिवार तथा कुलीन वंश के हैं।</verse>
				<verse number="4">वे जवान होने चाहिए तथा उनमें किसी प्रकार का शारीरिक दोष न हो। वे देखने में सुन्‍दर हों और सब प्रकार से बुद्धिमान हों। वे ज्ञान से परिपूर्ण और विद्वान हों। वे राजभवन में सेवा करने के योग्‍य हों। जब वे बेबीलोन में आ जायें तब उन्‍हें कसदी कौम का साहित्‍य और भाषा सिखाना।’ मुख्‍य खोजा अशपनज ने राजा नबूकदनेस्‍सर के आदेश का पालन किया।</verse>
				<verse number="5">राजा ने आदेश दिया कि इस्राएली कौम के उन जवानों को वही राजकीय भोजन दिया जाए जो वह स्‍वयं खाता है; वही शराब उनको पिलाई जाए जो वह स्‍वयं पीता है। इसके अतिरिक्‍त उन्‍हें तीन वर्ष तक प्रशििक्षत किया जाए। इस अवधि के बाद वे राजा नबूकदनेस्‍सर की सेवा में उपस्‍थित हों।</verse>
				<verse number="6">इन इस्राएली जवानों में से यहूदा कुल के ये चार जवान थे: दानिएल, हनन्‍याह, मीशाएल और अजर्याह।</verse>
				<verse number="7">मुख्‍य खोजा अशपनज ने उन्‍हें नए नाम दिए। उसने दानिएल का नाम बेलतशस्‍सर, हनन्‍याह का शद्रक, मीशाएल का मेशक और अजर्याह का अबेदनगो रखा।</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु दानिएल ने अपने हृदय में यह निश्‍चय किया कि वह राजा का न तो भोजन खाएगा और न शराब पीएगा जो राजा पीता है; और यों अपने को अशुद्ध नहीं करेगा। इसलिए उसने मुख्‍य खोजा अशपनज से निवेदन किया, “आप मुझे महाराज के आदेश से मुक्‍त रखें जिससे मैं अशुद्ध न होऊं।”</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर ने मुख्‍य खोजा अशपनज के हृदय में दानिएल के प्रति कृपा और दया उत्‍पन्न की।</verse>
				<verse number="10">पर मुख्‍य खोजा ने दानिएल से कहा, “मुझे इस बात का भय है कि यदि तुम मेरे महाराज द्वारा निश्‍चित किया हुआ खान-पान नहीं लोगे तो तुम्‍हारा स्‍वास्‍थ्‍य तुम्‍हारे जवान साथियों की अपेक्षा गिर जाएगा। जब मेरे स्‍वामी तुम्‍हारा मुख उतरा हुआ देखेंगे, तब तुम मेरे सिर को खतरे में डाल दोगे। महाराज मेरा सिर धड़ से अलग कर देंगे।’</verse>
				<verse number="11">मुख्‍य खोजा अशपनज ने दानिएल, हनन्‍याह, मीशाएल और अजर्याह की भोजन-व्‍यवस्‍था करने के लिए एक भंडारी को नियुक्‍त किया था। दानिएल ने भंडारी से कहा,</verse>
				<verse number="12">‘आप अपने इन सेवकों को दस दिन तक भोजन में साग-सब्‍जी और पीने के लिए पानी दीजिए।</verse>
				<verse number="13">तब आप हमारे चेहरे महाराज के द्वारा निश्‍चित किए गए राजकीय भोजन करनेवाले युवकों के चेहरों से मिलाइए और तब आप जैसा देखें और ठीक समझें वैसा ही व्‍यवहार अपने इन सेवकों के साथ कीजिए।’</verse>
				<verse number="14">भंडारी ने इस सम्‍बन्‍ध में दानिएल और उसके साथियों की बात मान ली और दस दिन तक उनको जांचा-परखा।</verse>
				<verse number="15">दस दिन के बाद भंडारी ने देखा कि दानिएल और उसके साथियों के चेहरे राजकीय भोजन करनेवाले सब युवकों के चेहरों से अधिक खिले हुए हैं, और उनका वजन भी बढ़ गया है।</verse>
				<verse number="16">अत: भोजन की व्‍यवस्‍था करनेवाले भंडारी ने राजा के द्वारा निश्‍चित किए गए खान-पान को देना बन्‍द कर दिया और उनके स्‍थान पर वह उनको साग-सब्‍जी देने लगा।</verse>
				<verse number="17">परमेश्‍वर ने इन चार इस्राएली जवानों को सब प्रकार के शास्‍त्रों और सब प्रकार की विद्याओं को समझने के लिए बुद्धि और प्रवीणता प्रदान की। दानिएल प्रत्‍येक प्रकार के दिव्‍य-दर्शन और स्‍वप्‍न का अर्थ समझने लगा। उसमें यह समझ आ गई।</verse>
				<verse number="18">राजा नबूकदनेस्‍सर ने यह आदेश दिया था कि इस्राएली कौम के सब जवान तीन वर्ष बाद उसके सम्‍मुख राजमहल में प्रस्‍तुत किए जाएं। जब यह समय पूरा हुआ तब मुख्‍य खोजा अशपनज उनको राजमहल में ले गया। उसने उनको राजा के सम्‍मुख पेश किया।</verse>
				<verse number="19">राजा नबूकदनेस्‍सर ने उन जवानों से बात-चीत की और उसे यह अनुभव हुआ कि दानिएल, हनन्‍याह, मीशाएल और अजर्याह उन सब जवानों में सर्वश्रेष्‍ठ हैं। अत: उसने उन्‍हें अपनी सेवा में नियुक्‍त कर दिया।</verse>
				<verse number="20">वे चारों राजा की सेवा में उपस्‍थित होने लगे। जब कभी राजा बुद्धि और समझ के विषय में उनसे कोई प्रश्‍न पूछता, तब उनका उत्तर सुनकर राजा को यह अनुभव होता कि वे उसके राज्‍य भर के सब ज्‍योतिषियों और तांत्रिकों से दस गुना अधिक प्रवीण हैं।</verse>
				<verse number="21">दानिएल बेबीलोन के दरबार में सम्राट कुस्रू के राज्‍यकाल के प्रथम वर्ष तक रहा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">राजा नबूकदनेस्‍सर के राज्‍य का दूसरा वर्ष था। उसने ऐसे स्‍वप्‍न और दृश्‍य देखे जिनके कारण उसकी आत्‍मा अशान्‍त हो गयी और उसकी आंखों से नींद उड़ गई।</verse>
				<verse number="2">राजा नबूकदनेस्‍सर ने आदेश दिया कि ज्‍योतिषी, तांत्रिक, शकुन विचारनेवाले तथा कसदी पंडित बुलाए जाएं ताकि वे राजा को उसका स्‍वप्‍न बताएं। अत: वे आए और राजा के सम्‍मुख खड़े हो गए।</verse>
				<verse number="3">राजा ने उनसे कहा, ‘मैंने ऐसे स्‍वप्‍न और दृश्‍य देखे हैं जिनके कारण मेरी आत्‍मा अशान्‍त है। मैं स्‍वप्‍न और उनका अर्थ जानना चाहता हूँ।’</verse>
				<verse number="4">कसदी पंडितों ने (अरामी भाषा में ) राजा से निवेदन किया, ‘महाराज लाखों वर्ष जीएं! आप हमें अपना स्‍वप्‍न बताइए, और हम आपको उसका अर्थ समझा देंगे।’</verse>
				<verse number="5">राजा नबूकदनेस्‍सर ने कसदी पंडितों को उत्तर दिया, ‘मेरा वचन अटल है! यदि तुम मेरा स्‍वप्‍न और उसका अर्थ मुझे नहीं बताओगे, तो तुम निश्‍चय जानो कि तुम्‍हारे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे, और तुम्‍हारे घर खण्‍डहर बना दिए जाएंगे।</verse>
				<verse number="6">पर यदि तुम अर्थ-सहित मेरा स्‍वप्‍न मुझे बता दोगे तो मैं तुम्‍हें पुरस्‍कारों-उपहारों से लाद दूंगा, और तुम्‍हारा बड़ा सम्‍मान करूंगा। अच्‍छा, अब मुझे मेरा स्‍वप्‍न और उसका अर्थ बताओ।’</verse>
				<verse number="7">कसदी पंडितों ने राजा से दूसरी बार निवेदन किया, ‘महाराज, अपने सेवकों को अपना स्‍वप्‍न बताएं और हम, आपके सेवक, महाराज को उसका अर्थ समझा देंगे।’</verse>
				<verse number="8">राजा ने उत्तर दिया, ‘मैं निश्‍चयपूर्वक जानता हूं कि तुम ये बातें केवल समय काटने के लिए कह रहे हो; क्‍योंकि तुम जानते हो कि मेरा यह वचन अटल है</verse>
				<verse number="9">कि यदि तुम मेरा स्‍वप्‍न मुझे नहीं बताओगे, तो तुम्‍हारे लिए प्राणदण्‍ड निश्‍चित् है। तुम परस्‍पर इस बात में एकमत हो गए हो कि उस समय तक तुम मुझसे झूठ बोलो, मुझे झूठे उत्तर दो जब तक मेरा ध्‍यान न बंट जाए। इसलिए अब तुरन्‍त मुझे मेरा स्‍वप्‍न बताओ जिससे मुझे मालूम हो जाए कि तुम मुझे उसका अर्थ भी बता सकोगे।’</verse>
				<verse number="10">कसदी पंडितों ने राजा को उत्तर दिया, ‘महाराज, संसार में ऐसा कोई मनुष्‍य नहीं है जो आपकी बात को पूरा कर सके। किसी भी महान और शक्‍तिशाली सम्राट ने ज्‍योतिषियों, तांत्रिकों, और कसदी पंडितों से कभी ऐसी बात नहीं पूछी।</verse>
				<verse number="11">जो बात महाराज हमसे पूछ रहे हैं, वह कठिन है, और केवल देवता ही महाराज को उनका स्‍वप्‍न बता सकते हैं। पर देवता तो मनुष्‍य के मध्‍य नहीं रहते।’</verse>
				<verse number="12">यह बात सुनकर राजा नबूकदनेस्‍सर नाराज हो गया। उसका क्रोध भड़क उठा। उसने राजाज्ञा दी कि बेबीलोन देश के समस्‍त दरबारी विद्वान − ज्‍योतिषी, तांत्रिक, शकुन विचारनेवाले और कसदी पंडित − मौत के घाट उतार दिए जाएंगे।</verse>
				<verse number="13">यह राजाज्ञा समस्‍त देश में प्रसारित की गई कि दरबार के सब विद्वानों का वध कर दिया जाएगा। राजा के अंगरक्षक दानिएल और उसके साथियों का वध करने के लिए उनको ढूंढ़ रहे थे।</verse>
				<verse number="14">तब दानिएल ने राजा के अंगरक्षकों के नायक अर्योक से सोच-समझकर, बुद्धिमानी से बातें कीं। अर्योक बेबीलोन देश के समस्‍त दरबारी विद्वानों का वध करने निकला था।</verse>
				<verse number="15">दानिएल ने नायक अर्योक से पूछा, ‘महाराज ने इतनी निष्‍ठुर राजाज्ञा क्‍यों प्रसारित की?’ तब अर्योक ने दानिएल को कारण बताया।</verse>
				<verse number="16">अत: दानिएल राजमहल में गया, और उसने राजा नबूकदनेस्‍सर से निवेदन किया, “महाराज, आप मेरे लिए कोई समय निश्‍चित कर दें; क्‍योंकि मैं इस निश्‍चित समय पर महाराज का स्‍वप्‍न और उसका अर्थ बता दूंगा।”</verse>
				<verse number="17">तत्‍पश्‍चात् दानिएल अपने घर गया, और वहाँ उसने अपने साथियों − हनन्‍याह, मीशाएल और अजर्याह − को यह बात बताई,</verse>
				<verse number="18">और उसने उनसे कहा कि वे इस रहस्‍य के सम्‍बन्‍ध में स्‍वर्गिक परमेश्‍वर से प्रार्थना कर उसकी दया प्राप्‍त करें ताकि बेबीलोन के सब दरबारी विद्वानों के साथ हम भी नष्‍ट न किए जाएं। दानिएल के साथियों ने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="19">और रात के समय दर्शन के माध्‍यम से दानिएल पर रहस्‍य प्रकट किया गया। दानिएल से स्‍वर्गिक परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दिया।</verse>
				<verse number="20">उसने कहा: “परमेश्‍वर का नाम युग-युगांत धन्‍य है, बुद्धि और पराक्रम उसी के हैं।</verse>
				<verse number="21">परमेश्‍वर ही काल का नियंता और ऋतुओं का परिवर्तनकर्त्ता है। वही राजाओं को सिंहासन पर बैठाता, और वही उनको पदच्‍युत करता है। परमेश्‍वर ही बुद्धिमान को बुद्धि और समझदार को समझ देता है।</verse>
				<verse number="22">परमेश्‍वर ही रहस्‍यमय भेदों को प्रकट करता है; वह अन्‍धकार में छिपे भेद को जानता है; उसके साथ ज्‍योति का निवास है।</verse>
				<verse number="23">‘हे परमेश्‍वर, मेरे पूर्वजों के परमेश्‍वर, मैं तुझे धन्‍यवाद देता, और तेरी स्‍तुति करता हूं। तूने ही मुझे बुद्धि और बल प्रदान किया है; और अब तूने उस रहस्‍य को हम पर प्रकट किया, जो हमने तुझ से मांगा था; तूने हमें राजा का स्‍वप्‍न बता दिया।’</verse>
				<verse number="24">दानिएल अर्योक के पास गया, जिसको राजा नबूकदनेस्‍सर ने बेबीलोन के दरबारी विद्वानों का वध करने के लिए नियुक्‍त किया था। दानिएल ने उससे निवेदन किया, ‘आप बेबीलोन के दरबारी विद्वानों की हत्‍या मत कीजिए। कृपया, आप मुझे राजमहल में महाराज के पास ले चलिए। मैं महाराज को उनका स्‍वप्‍न और उसका अर्थ बताऊंगा।’</verse>
				<verse number="25">अत: अर्योक दानिएल को अविलम्‍ब राजा के महल में ले गया। उसने राजा से यों कहा, ‘महाराज, मुझे यहूदा प्रदेश के प्रवासियों में यह व्यक्‍ति मिला है, जो आपका स्‍वप्‍न और उसका अर्थ आपको बता सकता है।’</verse>
				<verse number="26">दानिएल से, जिसका विदेशी नाम बेलतशस्‍सर था, राजा नबूकदनेस्‍सर ने पूछा, “क्‍या तुम में इतनी सामर्थ्य है कि तुम मेरे देखे हुए स्‍वप्‍न को और उसका अर्थ मुझे बता सको?’</verse>
				<verse number="27">दानिएल ने राजा को उत्तर दिया, “महाराज, जो रहस्‍य की बात आपने पूछी है, उसको न पंडित, न तांत्रिक, न ज्‍योतिषी और न शकुन विचारनेवाले बता सकते हैं, यह किसी मनुष्‍य से संभव नहीं है।</verse>
				<verse number="28">किन्‍तु स्‍वर्ग में विराजमान परमेश्‍वर सब रहस्‍यों पर से परदा हटाता है। उसी ने महाराज को भविष्‍य में घटनेवाली घटनाओं का दर्शन स्‍वप्‍न में कराया है। आपका स्‍वप्‍न और आपके मन में अंकित दृश्‍य जो आपने पलंग पर सोते समय देखे हैं, वे ये हैं:</verse>
				<verse number="29">महाराज, जब आप पलंग पर लेटे हुए थे तब आपके मन में यह विचार आया कि भविष्‍य में क्‍या होगा। तब सब रहस्‍यों पर से परदा हटाने वाले परमेश्‍वर ने भविष्‍य में घटनेवाली बातों का दृश्‍य आपको दिखाया।</verse>
				<verse number="30">महाराज, मुझ पर यह रहस्‍य इसलिए नहीं प्रकट किया गया कि मैं अन्‍य सब प्राणियों से अधिक बुद्धिमान हूं। नहीं, महाराज; बल्‍कि परमेश्‍वर ने यह रहस्‍य मुझ पर इसलिए प्रकट किया है कि मैं महाराज को इसका अर्थ बता सकूं और आप अपने मन के विचारों को समझ सकें।</verse>
				<verse number="31">“महाराज, आपने दृष्‍टि ऊपर की तो आपने अपने सम्‍मुख एक विशाल मूर्ति देखी। यह मूर्ति बहुत ऊंची थी और खूब चमक रही थी। उसका रूप भयंकर था।</verse>
				<verse number="32">इस मूर्ति का सिर शुद्ध सोने का था। उसका वक्ष और भुजाएं चांदी की थीं। उसका पेट और जांघें पीतल की थीं।</verse>
				<verse number="33">उसकी टांगें लोहे की, और पांव का कुछ भाग लोहे का और कुछ भाग मिट्टी का था।</verse>
				<verse number="34">“महाराज, जब आप मूर्ति को देख रहे थे तब अचानक पत्‍थर का एक टुकड़ा आप-से-आप उखड़ा, (उसको किसी मनुष्‍य के हाथ ने नहीं उखाड़ा था) और मूर्ति के लोहे और मिट्टी के बने पांवों पर गिरा, और उनको चकनाचूर कर दिया।</verse>
				<verse number="35">तत्‍पश्‍चात् लोहा, मिट्टी, पीतल, चांदी और सोना भी एक साथ चूर-चूर हो गए, और वे ग्रीष्‍म ऋतु के खलियान के भूसे के समान कण-कण हो गए। पवन ने उनको उड़ा दिया, और वे लुप्‍त हो गए, उनका चिह्‍न भी शेष न रहा। “परन्‍तु जिस पत्‍थर ने मूर्ति के पांवों पर प्रहार किया था, वह एक विशाल पर्वत के रूप में बदल गया, और सम्‍पूर्ण पृथ्‍वी में फैल गया।</verse>
				<verse number="36">“महाराज का स्‍वप्‍न यही है। अब हम महाराज को इसका अर्थ बताएंगे।</verse>
				<verse number="37">“महाराज, राजाओं के राजा, आपको स्‍वर्ग में विराजमान परमेश्‍वर ने यह राज्‍य, पराक्रम, सामर्थ्य और महिमा प्रदान की है।</verse>
				<verse number="38">परमेश्‍वर ने आपके हाथों में पृथ्‍वी के समस्‍त मनुष्‍य, वन के पशु और आकाश के पक्षी सौंपे हैं। महाराज, परमेश्‍वर ने ही आपको इन पर शासन करने की सामर्थ्य दी है। महाराज, आप ही मूर्ति के सोने का सिर हैं।</verse>
				<verse number="39">आपके बाद एक दूसरे राज्‍य का उदय होगा। वह आपसे कम वैभवशाली राज्‍य होगा। उसके बाद पीतल का राज्‍य उदित होगा जो समस्‍त पृथ्‍वी पर शासन करेगा।</verse>
				<verse number="40">तब चौथा राज्‍य उदित होगा जो लोहे की तरह मजबूत होगा। जैसे लोहा सब वस्‍तुओं को टुकड़े-टुकड़े कर डालता, उनको चूर-चूर कर देता है, वैसे ही यह राज्‍य इन सबको चूर-चूर और टुकड़े-टुकड़े कर देगा।</verse>
				<verse number="41">‘महाराज, जैसा कि आपने मूर्ति के पांवों और उंगलियों को देखा है कि वे कुछ कुम्‍हार की मिट्टी की और कुछ लोहे की बनी थीं, उसी प्रकार यह चौथा राज्‍य अलग-अलग बंटा हुआ होगा। जैसा आपने देखा कि लोहे में लसदार मिट्टी मिली हुई थी, वैसे ही उसमें भी लोहे की तरह मजबूती होगी।</verse>
				<verse number="42">जिस तरह पांवों की उंगलियां कुछ लोहे की और कुछ मिट्टी की थीं, वैसे ही वह राज्‍य कुछ मजबूत और कुछ कमजोर होगा।</verse>
				<verse number="43">महाराज, जैसा कि आपने देखा कि लोहा लसदार मिट्टी के साथ मिला हुआ था, वैसा ही इस राज्‍य के लोग आपस में वैवाहिक सम्‍बन्‍धों के द्वारा परस्‍पर मिलेंगे-जुड़ेंगे; किन्‍तु जिस तरह लोहा और मिट्टी में एकमेल नहीं हो पाता, वैसे ही इस राज्‍य के लोग आपस में मिल-घुल नहीं पाएंगे।</verse>
				<verse number="44">उन राजाओं के राज्‍य-काल में स्‍वर्ग में विराजमान परमेश्‍वर एक ऐसा राज्‍य उदय करेगा जो अनंतकाल तक न नष्‍ट होगा और न उसकी राज्‍य-सत्ता किसी दूसरी कौम के हाथ में सौंपी जाएगी। यह राज्‍य सब राज्‍यों का अंत कर देगा, उनको मिटा डालेगा; पर वह स्‍वयं सदा-सर्वदा सुदृढ़ बना रहेगा।</verse>
				<verse number="45">महाराज, आपने देखा कि एक पत्‍थर को किसी अज्ञात हाथ ने (मनुष्‍य के हाथ ने नहीं) पहाड़ से खोदा और उस पत्‍थर ने लोहा, पीतल, मिट्टी, चांदी और सोने को चूर-चूर कर डाला। महान परमेश्‍वर ने महाराज पर यह बात प्रकट की है कि भविष्‍य में क्‍या होनेवाला है। महाराज, आपका स्‍वप्‍न सच्‍चा और उसका अर्थ भी निश्‍चित है।’</verse>
				<verse number="46">यह सुनकर राजा नबूकदनेस्‍सर ने मुंह के बल गिर कर दानिएल के प्रति सम्‍मान प्रकट किया और उसने आदेश दिया कि दानिएल को भेंट चढ़ाओ और उसके सम्‍मुख सुगंधित धूप चढ़ाई जाए।</verse>
				<verse number="47">राजा ने दानिएल से कहा, ‘निस्‍सन्‍देह तुम्‍हारा परमेश्‍वर ही सब देवताओं का ईश्‍वर और राजाओं का स्‍वामी है, वही सब रहस्‍यों का भेद खोलनेवाला है। केवल तुम ही मेरे रहस्‍य पर से परदा उठा सके।’</verse>
				<verse number="48">राजा नबूकदनेस्‍सर ने दानिएल को अपने दरबार में उच्‍च पद पर नियुक्‍त किया और उसे अनेक बहुमूल्‍य उपहार दिए। उसने दानिएल को बेबीलोन देश के समस्‍त क्षेत्र पर शासक नियुक्‍त कर दिया और उसे बेबीलोन की दरबारी विद्वान-मंडली का अध्‍यक्ष बना दिया।</verse>
				<verse number="49">दानिएल के निवेदन पर राजा नबूकदनेस्‍सर ने शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बेबीलोन देश के शासन-कार्यों की व्‍यवस्‍था करने के लिए नियुक्‍त किया। पर स्‍वयं दानिएल राजदरबार में ही रहता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">राजा नबूकदनेस्‍सर ने सोने की एक विशाल मूर्ति बनवाई। वह प्राय: पचीस मीटर ऊंची और अढ़ाई मीटर चौड़ी थी। उसने मूर्ति को बेबीलोन देश के दूरा नामक मैदान में स्‍थापित किया।</verse>
				<verse number="2">उसके बाद उसने अपने साम्राज्‍य के सब प्रदेशों के क्षत्रपों, हाकिमों, राज्‍यपालों, मंत्रियों, खजांचियों, न्‍यायाधीशों, दंडाधिकारियों तथा प्रदेशों के सब उच्‍चाधिकारियों के पास सन्‍देश भेजा कि वे महाराज नबूकदनेस्‍सर द्वारा स्‍थापित स्‍वर्ण-मूर्ति के प्रतिष्‍ठान के अवसर पर उपस्‍थित हों।</verse>
				<verse number="3">अत: सम्राट के आदेशानुसार बेबीलोन साम्राज्‍य के सब प्रदेशों के क्षत्रप, हाकिम, राज्‍यपाल, मंत्री, खजांची, न्‍यायाधीश, दंडाधिकारी तथा अन्‍य उच्‍चाधिकारी अपने महाराज द्वारा स्‍थापित स्‍वर्ण-मूर्ति के प्रतिष्‍ठान पर्व पर उपस्‍थित होने के उद्देश्‍य से एकत्र हुए। वे मूर्ति के सम्‍मुख खड़े हुए।</verse>
				<verse number="4">तब घोषणा करनेवाले उद्घोषक ने उच्‍च स्‍वर में कहा, “ओ विश्‍व की भिन्न-भिन्न कौमों, राष्‍ट्रों और भाषाओं के लोगो! तुम्‍हें यह आदेश दिया जाता है</verse>
				<verse number="5">कि जिस क्षण तुम नरसिंगे, बांसुरी, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई तथा अन्‍य सब प्रकार के वाद्य-यंत्रों का स्‍वर सुनो, तब तुम उसी क्षण राजा नबूकदनेस्‍सर द्वारा स्‍थापित स्‍वर्ण-मूर्ति के सम्‍मुख गिरकर उसका सम्‍मान करना।</verse>
				<verse number="6">जो व्यक्‍ति मूर्ति के सम्‍मुख गिर कर उसका सम्‍मान नहीं करेगा, वह उसी क्षण धधकती हुई अग्‍नि की भट्ठी में फेंक दिया जाएगा।’</verse>
				<verse number="7">अत: विश्‍व की भिन्न-भिन्न कौमों, राष्‍ट्रों और भाषाओं के लोगों ने ऐसा ही किया। उन्‍होंने जिस क्षण नरसिंगे, बांसुरी, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई तथा अन्‍य सब प्रकार के वाद्ययंत्रों का स्‍वर सुना, वे तत्‍काल राजा नबूकदनेस्‍सर द्वारा स्‍थापित स्‍वर्ण-मूर्ति के सम्‍मुख गिरे, और यों उन्‍होंने मूर्ति के प्रति सम्‍मान प्रकट किया।</verse>
				<verse number="8">पर उसी समय कुछ कसदी पंडित राजा नबूकदनेस्‍सर के पास गए, और उन्‍होंने यहूदियों के प्रति द्वेष के कारण राजा से उनकी चुगली खाई।</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने उससे कहा, ‘महाराज लाखों वर्ष जीएं!</verse>
				<verse number="10">महाराज, आपने राजाज्ञा दी थी कि प्रत्‍येक व्यक्‍ति नरसिंगे, बांसुरी, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई तथा अन्‍य सब प्रकार के वाद्ययन्‍त्रों का स्‍वर सुनते ही स्‍वर्ण-मूर्ति के सम्‍मुख गिर कर उसके प्रति सम्‍मान प्रकट करेगा;</verse>
				<verse number="11">और जो व्यक्‍ति मूर्ति के सम्‍मुख गिरकर उसका सम्‍मान नहीं करेगा, वह धधकती हुई अग्‍नि की भट्ठी में फेंक दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="12">महाराज, आपने जिन यहूदियों को बेबीलोन देश के राजकीय कार्यों की व्‍यवस्‍था करने के लिए नियुक्‍त किया है, वे आपके आदेशों का पालन नहीं करते हैं। उनके नाम हैं: शद्रक, मेशक और अबेदनगो। वे आपकी उपेक्षा करते हैं। महाराज, वे न तो आपके देवताओं की सेवा-आराधना करते हैं, और न आपके द्वारा स्‍थापित स्‍वर्ण-मूर्ति के प्रति सम्‍मान प्रकट करते हैं।’</verse>
				<verse number="13">यह सुनते ही नबूकदनेस्‍सर का क्रोध भड़क उठा। उसने रोष में आकर आदेश दिया कि शद्रक, मेशक और अबेदनगो को पेश किया जाए। सैनिकों ने तीनों व्यक्‍तियों को राजा के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया।</verse>
				<verse number="14">नबूकदनेस्‍सर ने उनसे पूछा, ‘शद्रक, मेशक और अबेदनगो, क्‍या यह सच है कि तुम न तो मेरे देवताओं की सेवा-आराधना करते हो, और न मेरे द्वारा स्‍थापित स्‍वर्ण-मूर्ति के प्रति सम्‍मान प्रकट करते हो?</verse>
				<verse number="15">अब यदि तुम नरसिंगे, बांसुरी, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई और अन्‍य सब प्रकार के वाद्यों का स्‍वर सुनकर मेरे द्वारा स्‍थापित मूर्ति के सम्‍मुख गिरकर उसका सम्‍मान करने को तैयार हो, तो ठीक है; तुम्‍हारा अनिष्‍ट न होगा। पर यदि तुम मूर्ति के प्रति सम्‍मान प्रकट नहीं करोगे, तो तुम अविलम्‍ब धधकती हुई अग्‍नि की भट्ठी में फेंक दिए जाओगे। तब मैं देखूंगा कि कौन-सा ईश्‍वर तुम्‍हें मेरे हाथ से बचाएगा?’</verse>
				<verse number="16">शद्रक, मेशक और अबेदनगो ने राजा को उत्तर दिया, “महाराज, इस सम्‍बन्‍ध में हम उत्तर देना आवश्‍यक नहीं समझते।</verse>
				<verse number="17">यदि हमारे साथ ऐसा व्‍यवहार किया जाएगा, तो हम जिस परमेश्‍वर की सेवा-आराधना करते हैं, वह हमें धधकती हुइ अग्‍नि की भट्ठी में से भी छुड़ा लेगा। महाराज, वह हमें आपके हाथ से भी छुड़ा सकता है।</verse>
				<verse number="18">महाराज, यदि आप हमें धधकती हुई अग्‍नि की भट्ठी में नहीं डालेंगे, तो भी हम आपके देवताओं की सेवा-आराधना नहीं करेंगे, और न आपके द्वारा स्‍थापित स्‍वर्ण-मूर्ति के सम्‍मुख झुककर उसके प्रति सम्‍मान प्रकट करेंगे।’</verse>
				<verse number="19">नबूकदनेस्‍सर क्रोध से भर गया। उसके चेहरे का रंग बदल गया। उसका क्रोध शद्रक, मेशक और अबेदनगो के प्रति भड़क उठा। उसने आदेश दिया कि भट्ठी की अग्‍नि सात गुना अधिक तेज की जाए।</verse>
				<verse number="20">तत्‍पश्‍चात् उसने अपनी सेना के कुछ बलिष्‍ठ योद्धाओं को आदेश दिया कि वे शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बाँधकर धधकती हुई अग्‍नि की भट्ठी में फेंक दें। बलिष्‍ठ योद्धाओं ने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने इन तीनों व्यक्‍तियों को उनके पायजामों, अंगरखों, पगड़ियों तथा अन्‍य वस्‍त्रों सहित बाँध दिया और उनको धधकती हुई अग्‍नि की भट्ठी में फेंक दिया।</verse>
				<verse number="22">राजा नबूकदनेस्‍सर की कठोर आज्ञा के कारण भट्ठी की आंच और तेज कर दी गई। भट्ठी अत्‍यन्‍त धधक रही थी। उसमें से लपटें निकल रही थीं। अत: जिन लोगों ने शद्रक, मेशक और अबेदनगो को भट्ठी में फेंकने के लिए उठाया, उनको भट्ठी की लपटों ने भस्‍म कर दिया,</verse>
				<verse number="23">और ये तीनों व्यक्‍ति−शद्रक, मेशक और अबेदनगो बन्‍धे-बंधाए उस धधकती हुई अग्‍नि की भट्ठी में गिर पड़े ।</verse>
				<verse number="24">राजा नबूकदनेस्‍सर को आश्‍चर्य हुआ। वह शीघ्र उठा। उसने अपने मंत्रियों से पूछा, ‘क्‍या हमने तीन ही व्यक्‍तियों को भट्ठी में डाला था?’ उन्‍होंने राजा को उत्तर दिया, “हां, महाराज।’</verse>
				<verse number="25">राजा ने कहा, ‘किन्‍तु मैं चार व्यक्‍तियों को आग के ऊपर चलते-फिरते देख रहा हूं। वे बन्‍धन-मुक्‍त हैं। उनका शरीर तनिक भी झुलसा नहीं है। चौथे व्यक्‍ति का रूप ईश-पुत्र के सदृश है।’</verse>
				<verse number="26">नबूकदनेस्‍सर धधकती हुई अग्‍नि की भट्ठी के द्वार के पास आया। उसने पुकारा, ‘ओ सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के सेवको−शद्रक, मेशक और अबेदनगो, बाहर निकलो, यहां आओ!’ अत: शद्रक, मेशक और अबेदनगो आग से बाहर निकल आए।</verse>
				<verse number="27">क्षत्रप, हाकिम, राज्‍यपाल और राज-मंत्री एकत्र हो गए। उन्‍होंने देखा कि उन तीनों व्यक्‍तियों के शरीर पर आग का कुछ भी प्रभाव नहीं पड़ा था। उनके सिर का एक बाल भी नहीं झुलसा था, उनके पायजामे ज्‍यों के त्‍यों थे। उनके शरीर से जलने की गंध तक नहीं आ रही थी।</verse>
				<verse number="28">नबूकदनेस्‍सर ने कहा, ‘धन्‍य है शद्रक, मेशक और अबेदनगो का परमेश्‍वर, जिसने दूत भेजकर अपने विश्‍वस्‍त सेवकों को बचाया, जिन्‍होंने मेरी राजाज्ञा की उपेक्षा की, और अपना शरीर आग को अर्पण कर दिया कि वे किसी अन्‍य देवता की आराधना न कर केवल अपने ही परमेश्‍वर की आराधना करें।</verse>
				<verse number="29">इसलिए मैं यह राजाज्ञा प्रसारित करता हूं: यदि किसी भी कौम, राष्‍ट्र और भाषा का व्यक्‍ति शद्रक, मेशक और अबेदनगो के परमेश्‍वर के विरुद्ध कुछ कहेगा, तो उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए जाएंगे, और उसका घर खण्‍डहर बना दिया जाएगा; क्‍योंकि उनके परमेश्‍वर के अतिरिक्‍त और कोई ईश्‍वर नहीं है जो इस ढंग से अपने सेवकों को बचा सके।’</verse>
				<verse number="30">तब राजा नबूकदनेस्‍सर ने बेबीलोन देश में शद्रक, मेशक और अबेदनगो की पदोन्नति कर दी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">नबूकदनेस्‍सर का परिपत्र: “पृथ्‍वी के सब कौमों, राष्‍ट्रों और भाषाओं के लोगो! तुम्‍हारी सुख-समृद्धि दिन दूनी रात चौगुनी बढ़े।</verse>
				<verse number="2">“सर्वोच्‍च परमेश्‍वर ने मुझे अद्भुत चिह्‍न और चमत्‍कार दिखाए हैं। मुझे यह अच्‍छा लगा कि मैं उनका अर्थ तुम्‍हें समझाऊं।</verse>
				<verse number="3">परमेश्‍वर के चिह्‍न कितने भव्‍य हैं, उसके अद्भुत कार्य कितने सामर्थ्यपूर्ण हैं! उसका राज्‍य शाश्‍वत राज्‍य है, उसका शासन पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है।</verse>
				<verse number="4">“मैं, नबूकदनेस्‍सर अपने निवास-स्‍थान में सुख-चैन से था और अपने महल में सुख-समृद्धि भोग रहा था।</verse>
				<verse number="5">मैंने एक स्‍वप्‍न देखा। उस स्‍वप्‍न ने मुझे डरा दिया। जब मैं पलंग पर लेटता तब मेरे मन के विचार, और स्‍वप्‍न के दृश्‍य मुझे परेशान करते थे।</verse>
				<verse number="6">अत: मैंने एक राजाज्ञा प्रसारित की कि बेबीलोन देश के सब दरबारी विद्वान मेरे सम्‍मुख प्रस्‍तुत हों और मुझे मेरे स्‍वप्‍न का अर्थ बताएं।</verse>
				<verse number="7">तब मेरे आदेश के अनुसार ज्‍योतिषी, तांत्रिक, शकुन विचारनेवाले और कसदी पंडित मेरे महल में आए। मैंने उन्‍हें अपना स्‍वप्‍न बताया, किन्‍तु वे उसका अर्थ मुझ पर प्रकट नहीं कर सके।</verse>
				<verse number="8">तत्‍पश्‍चात् दानिएल आए, जिनका नाम मेरे ईश-देवता के नाम पर बेलतशस्‍सर रखा गया है, और जिनमें पवित्र परमेश्‍वर का आत्‍मा निवास करता है। मैंने दानिएल को अपना स्‍वप्‍न बताया और उनसे यह कहा,</verse>
				<verse number="9">“ओ ज्‍योतिषियों के अगुए, बेलतशस्‍सर! मैं जनता हूं कि तुममें पवित्र परमेश्‍वर का आत्‍मा निवास करता है, और तुम्‍हारे लिए किसी भी रहस्‍य का भेद बताना कठिन नहीं है। सुनो, मैंने यह स्‍वप्‍न देखा है। मुझे इसका अर्थ बताओ।</verse>
				<verse number="10">जब मैं पलंग पर लेटा हुआ था, तब मैंने ये दर्शन देखे: मैंने देखा कि पृथ्‍वी के बीचोंबीच एक पेड़ है और उस पेड़ की ऊंचाई बहुत ऊंची है।</verse>
				<verse number="11">वह पेड़ बढ़ता ही गया और मजबूत होता गया। वह इतना बढ़ा कि उसका शिखर आकाश को छूने लगा। वह इतना ऊंचा हो गया कि पृथ्‍वी के छोर से दिखाई देने लगा।</verse>
				<verse number="12">उसकी पत्तियां दिखने में सुन्‍दर थीं और वह फलों से लदा था। उसमें इतने फल थे कि सब प्राणी उनको खाकर तृप्‍त हो सकते थे। उसकी छांव में सब वन-पशु बसेरा कर रहे थे। उसकी शाखाओं पर आकाश के पक्षियों ने घोंसले बना लिए थे। पृथ्‍वी के प्राणी उसका फल खाकर अपना भरण-पोषण करते थे।</verse>
				<verse number="13">‘जब मैं पलंग पर लेटा हुआ अपने मन में यह दर्शन देख रहा था, तब मैंने दर्शन में एक प्रहरी को देखा। वह पवित्र दूत था, जो स्‍वर्ग से नीचे उतरा।</verse>
				<verse number="14">उसने उच्‍च स्‍वर में पुकारा, और यह कहा, “इस वृक्ष को काट डालो, और इसकी शाखाओं को छांट दो। इसकी पत्तियों को झड़ा दो, और इसके फल बिखेर दो। इसकी छांव में बैठे हुए वनपशुओं को भगा दो। इसकी शाखाओं में बसेरा करनेवाले पक्षियों को उड़ा दो।</verse>
				<verse number="15">किन्‍तु भूमि पर उसके तने को छोड़ दो, और उसकी जड़ मत उखाड़ो। तने को लोहे और पीतल की जंजीर से बांधो, और उसको मैदान में हरी घास के बीच छोड़ दो, ताकि वह आकाश की ओस से सींचा जाए और वनपशु की तरह भूमि की घास खाए।</verse>
				<verse number="16">उसका हृदय बदल जाए! उसको मनुष्‍य के हृदय के बदले पशु का हृदय मिले। वह सात वर्ष तक इसी दशा में रहे।’</verse>
				<verse number="17">‘यह दण्‍ड प्रहरियों के आदेश के अनुसार दिया गया। यह निर्णय पवित्र दूतों के वचन के अनुरूप है। यह इसलिए दिया गया कि जीव-लोक के प्राणी जान लें कि सर्वोच्‍च परमेश्‍वर मनुष्‍यों के राज्‍य पर शासन करता है, और वह जिस को चाहता है, उसको यह राज्‍य देता है, और उस पर शासन करने के लिए छोटे-से-छोटे मनुष्‍य को भी नियुक्‍त करता है।’</verse>
				<verse number="18">“राजा नबूकदनेस्‍सर ने, मैंने यह स्‍वप्‍न देखा। अब, तुम, ओ बेलतशस्‍सर, इसका अर्थ बताओ; क्‍योंकि मेरे राज्‍य का कोई भी दरबारी विद्वान इसका अर्थ मुझे नहीं बता सका। पर तुम मेरे स्‍वप्‍न का अर्थ बता सकते हो; क्‍योंकि पवित्र परमेश्‍वर का आत्‍मा तुममें निवास करता है।”</verse>
				<verse number="19">“यह सुनकर दानिएल, जो बेलतशस्‍सर कहलाते हैं, बहुत समय तक स्‍तब्‍ध खड़े रहे। उनके हृदय में अनेक विचार उठे, जिन्‍होंने उनको व्‍याकुल कर दिया। मैंने कहा, “ओ बेलतशस्‍सर, मेरे स्‍वप्‍न, अथवा उसके अर्थ से तुम व्‍याकुल मत हो।” बेलतशस्‍सर ने उत्तर दिया, “महाराज, मेरे स्‍वामी! काश, यह स्‍वप्‍न आपके बैरियों के लिए हो, इसका अर्थ आपके शत्रुओं पर पड़े!</verse>
				<verse number="20">“महाराज, जो वृक्ष आपने देखा, और जो बढ़कर मजबूत हो गया, और जो इतना बढ़ा कि उसका शिखर आकाश को छूने लगा, और इतना ऊंचा हो गया कि आकाश के छोर से दिखाई देने लगा;</verse>
				<verse number="21">जिसकी पत्तियां दिखने में सुन्‍दर थीं, और जो फलों से लदा था; जिसमें इतने फल लगे थे कि उनको खाकर सब प्राणी तृप्‍त हो सकते थे; जिसकी छांव में सब वन-पशु बसेरा कर रहे थे; और जिसकी शाखाओं पर आकाश के पक्षियों ने घोंसले बनाए थे,</verse>
				<verse number="22">वह वृक्ष आप हैं, महाराज! आप ही बढ़कर शक्‍तिशाली हो गए हैं। आपकी महानता बढ़कर आकाश को छूने लगी है। आपका राज्‍य पृथ्‍वी के छोरों तक पहुंच गया है।</verse>
				<verse number="23">“महाराज, जो पवित्र प्रहरी आपने देखा, जो स्‍वर्ग से नीचे उतरा और जिसने उच्‍च स्‍वर में यह कहा कि ‘इस वृक्ष को काट कर नष्‍ट कर दो, पर भूमि पर इसके तने को छोड़ दो, और इसकी जड़ मत उखाड़ो। किन्‍तु तने को लोहे और पीतल की जंजीरों से बांधो, और उसको मैदान में हरी घास के बीच छोड़ दो, ताकि वह आकाश की ओस से सींचा जाए, और वन-पशु की तरह वह भूमि की घास खाए। वह सात वर्ष तक इसी दशा में रहे’,</verse>
				<verse number="24">महाराज, उसका यह अर्थ है: सर्वोच्‍च परमेश्‍वर का आदेश है; उसने महाराज के प्रति यह निर्णय किया है, और यह महाराज पर घटित होगा:</verse>
				<verse number="25">आप मनुष्‍य-समाज के बीच से निकाल दिए जाएंगे, और आपको वन-पशुओं के साथ रहना पड़ेगा। आप बैल के समान घास चरेंगे, और आकाश की ओस में भीगा करेंगे। सात वर्ष तक आपकी यही दशा रहेगी। उसके बाद आपको अनुभव होगा कि सर्वोच्‍च परमेश्‍वर ही मनुष्‍यों के राज्‍य पर शासन करता है, और वह जिसको चाहता है, उसको यह राज्‍य दे देता है।</verse>
				<verse number="26">“पवित्र प्रहरी ने यह आदेश दिया था कि तने को जड़ के साथ छोड़ दो। उसका यह अर्थ है: जिस समय आपको अनुभव हो जाएगा कि स्‍वर्ग में विराजमान परमेश्‍वर ही मानव-जाति पर राज्‍य करता है, उस समय ही आपका राज्‍य आपको प्राप्‍त हो जाएगा।</verse>
				<verse number="27">महाराज, मैं आपसे निवेदन करता हूं, आप मेरा यह परामर्श स्‍वीकार कीजिए: सद् आचरण कर अपने पाप के बन्‍धनों को तोड़ दीजिए। आप पीड़ितों के प्रति दया कर अधर्म से मुक्‍त हो जाइए। तब संभव है कि आपकी शांति के ये दिन लम्‍बे हो जाएं।”</verse>
				<verse number="28">“स्‍वप्‍न का यह अर्थ राजा पर, अर्थात् मुझ-नबूकदनेस्‍सर पर घटा।</verse>
				<verse number="29">बारह महीने के बाद मैं बेबीलोन के राजमहल की छत पर टहल रहा था।</verse>
				<verse number="30">तब मैंने सोचा, “क्‍या यह बेबीलोन नगर महान नहीं है? मैंने इसको अपनी बड़ी ताकत से बनाया है ताकि यह मेरी राजधानी बने और इसके माध्‍यम से मेरे वैभव की चहुं ओर प्रशंसा हो।”</verse>
				<verse number="31">ये शब्‍द मेरे मुंह में ही थे कि अचानक स्‍वर्ग से यह आवाज सुनाई दी: “ओ राजा नबूकदनेस्‍सर, यह बात तुझसे ही कही जा रही है। तेरा राज्‍य तेरे हाथ से निकल गया!</verse>
				<verse number="32">तू मनुष्‍य-समाज के बीच से निकाल दिया जाएगा, और तुझको वन-पशुओं के साथ रहना पड़ेगा। तू बैल के समान घास चरेगा। सात वर्ष तक तेरी यही दशा रहेगी। उसके बाद ही तुझको अनुभव होगा कि सर्वोच्‍च परमेश्‍वर ही मनुष्‍यों के राज्‍य पर शासन करता है, और वह जिसको चाहता है, उसको यह राज्‍य दे देता है।”</verse>
				<verse number="33">“तत्‍काल ही यह वाणी मुझ पर पूर्ण हुई। मैं मनुष्‍य-समाज के बीच से निकाल दिया गया। मैंने बैल के समान घास खाई। मेरा शरीर आकाश की ओस की बूंदों से भीगा। मेरे बाल गरुड़ के पैरों के समान लम्‍बे-लम्‍बे बढ़ गए। मेरे नाखून चिड़ियों के चंगुलों के समान बड़े-बड़े हो गए।</verse>
				<verse number="34">“सात वर्ष बीतने के बाद मैं नबूकदनेस्‍सर ने स्‍वर्ग की ओर दीनता से आंखें उठाईं, और मेरा विवेक लौट आया। मैंने सर्वोच्‍च परमेश्‍वर को धन्‍य कहा, जो सदा-सर्वदा जीवित है। मैंने इन शब्‍दों में उसकी महिमा और स्‍तुति की; “परमेश्‍वर का राज्‍य शाश्‍वत है; उसका शासन पीढ़ी से पीढ़ी बना रहता है।</verse>
				<verse number="35">पृथ्‍वी के समस्‍त निवासी उसके सम्‍मुख नगण्‍य हैं; वह स्‍वर्ग की सेना में, पृथ्‍वी के प्राणियों के मध्‍य, अपनी इच्‍छा के अनुसार कार्य करता है। कोई उसका हाथ रोक नहीं सकता, और न प्रश्‍न पूछने का साहस कर सकता है, कि “तूने यह क्‍या किया?’ ”</verse>
				<verse number="36">“उसी समय मेरा विवेक लौट आया। मेरे राज्‍य की कीर्ति के लिए मेरा प्रताप और वैभव मुझे पुन: प्राप्‍त हो गए। मेरे मंत्रियों और सामंतों ने मुझे जंगल में से ढूंढ़ निकाला, और मैं पुन: अपने राज्‍य के ऊपर राजा के रूप में प्रतिष्‍ठित हो गया। मेरी महानता और बढ़ गई।</verse>
				<verse number="37">“अब मैं, नबूकदनेस्‍सर, स्‍वर्ग के राजा की स्‍तुति और महिमा करता हूं, उसके गुणों का गान करता हूं; क्‍योंकि उसके सब कार्य सच्‍चे, और प्रत्‍येक व्‍यवहार न्‍यायपूर्ण है। ‘जो मनुष्‍य घमण्‍ड से सिर ऊंचा करके चलता है, उसको वह नीचा कर सकता है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">एक दिन राजा बेलशस्‍सर ने अपने एक हजार सामंतों को भव्‍य भोज दिया। उसने अपने सामंतों के साथ शराब पी।</verse>
				<verse number="2">शराब पीने के पश्‍चात् उसने अपने कर्मचारियों को आदेश दिया कि उसके पिता नबूकदनेस्‍सर द्वारा यरूशलेम के मन्‍दिर से लाए गए सोने-चांदी के पात्र उसके सम्‍मुख लाए जाएं, ताकि उन पात्रों में वह, उसके सामंत, उसकी रानियां और रखेल शराब पीएं।</verse>
				<verse number="3">कर्मचारियों ने आदेश का पालन किया। जो सोने-चांदी के पात्र यरूशलेम में परमेश्‍वर के मन्‍दिर से लूट लिए गए थे, उनको कर्मचारियों ने राजा बेलशस्‍सर के सामने पेश किया। तब राजा ने तथा उसके सामंतों, रानियों और रखेलों ने उन पात्रों में शराब डालकर पी।</verse>
				<verse number="4">वे शराब पीकर स्‍वर्ण, चांदी, पीतल, लोहे, लकड़ी और पाषाण की देवताओं की मूर्तियों की स्‍तुति करने लगे।</verse>
				<verse number="5">उसी क्षण अनेक उंगलियां दिखाई दीं। ये मनुष्‍य के हाथ की उंगलियों के समान थीं। उन्‍होंने दीपाधार के सामने राजमन्‍दिर की दीवार पर, जो चूने से पुती हुई थी, कुछ लिखा। जब हाथ दीवार पर लिख रहा था तब राजा ने हथेली को देखा।</verse>
				<verse number="6">राजा के मुख का रंग बदल गया। उसके हृदय में अनेक विचार उठे, जिन्‍होंने उसको व्‍याकुल कर दिया। उसके हाथ-पैर कांपने लगे, और घुटने आपस में टकराने लगे।</verse>
				<verse number="7">उसने उच्‍च स्‍वर में आदेश दिया कि तांत्रिक, कसदी पंडित और शकुन विचारनेवाले उसके सम्‍मुख प्रस्‍तुत किए जाएं। तांत्रिक, कसदी पंडित और शकुन विचारने वाले आए। राजा ने बेबीलोन के इन ज्ञानियों से कहा, “जो व्यक्‍ति दीवार के इस लेख को पढ़ लेगा, और उसका अर्थ मुझे बताएगा, मैं उसको राजसी वस्‍त्र से विभूषित करूंगा। उसके गले में सोने की माला डालूंगा, और वह मेरे राज्‍य का तीसरा प्रमुख शासक होगा।’</verse>
				<verse number="8">राजा के ज्ञानी राजमन्‍दिर में आए, पर वे दीवार पर लिखे हुए लेख को न पढ़ सके और न राजा को उसका अर्थ बता सके।</verse>
				<verse number="9">अत: राजा बेलशस्‍सर अत्‍यन्‍त घबरा गया और उसके मुख का रंग बदल गया। उसके सामन्‍त भी किंकर्त्तव्‍यविमूढ़ हो गए और समझ न पाए कि क्‍या करें और क्‍या न करें।</verse>
				<verse number="10">राजा और सामन्‍तों की आवाज सुनकर राजमाता भोज-भवन में आई। उसने अपने पुत्र से कहा, ‘महाराज, लाखों वर्ष जीएं! आप अपने हृदय के विचारों के कारण व्‍याकुल न हों और न ही आपके मुख का रंग बदले।</verse>
				<verse number="11">आपके राज्‍य में एक ऐसा व्यक्‍ति है जिसमें पवित्र परमेश्‍वर का आत्‍मा निवास करता है। आपके पिता के राज्‍यकाल में एक ऐसी घटना घटी थी जिससे यह पता चला कि उस व्यक्‍ति में ज्‍योति और समझ है, देवताओं की बुद्धि के सदृश उसमें भी बुद्धि है। अत: आपके पिता राजा नबूकदनेस्‍सर ने उसको ज्‍योतिषियों, तांत्रिकों, कसदी पंडितों और शकुन विचारनेवालों का मुखिया बना दिया था;</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि उसमें उत्‍कृष्‍ट आत्‍मज्ञान और समझ थी, और वह सपनों का अर्थ बता सकता था, पहेलियों को समझा सकता था और समस्‍याएं सुलझा सकता था। यह सब गुण दानिएल में थे, जिसका नाम आपके पिता ने बेलतशस्‍सर रखा था। अत: अब आप दानिएल को बुलाएं। वह आपको दीवार पर लिखे हुए लेख का अर्थ बताएगा।’</verse>
				<verse number="13">कर्मचारियों ने दानिएल को राजा बेलशस्‍सर के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया। राजा ने दानिएल से कहा, ‘क्‍या तुम वही निष्‍कासित दानिएल हो जो यहूदा प्रदेश से बन्‍दी बन कर आए थे, और जिसको मेरे पिता यहूदा प्रदेश से लाए थे?</verse>
				<verse number="14">मैंने सुना है कि पवित्र परमेश्‍वर का आत्‍मा तुममें निवास करता है और तुममें ज्‍योति, समझ और उत्‍कृष्‍ट बुद्धि भी है।</verse>
				<verse number="15">मेरे देश के ज्ञानी लोग, ज्‍योतिषी मेरे सम्‍मुख राजमन्‍दिर में लाए गए कि वे इस लेख को पढ़ें और मुझको इसका अर्थ बताएं। पर वे अर्थ न बता सके।</verse>
				<verse number="16">मैंने सुना है कि तुम न केवल सपनों के अर्थ बता सकते हो बल्‍कि समस्‍याओं को सुलझा भी सकते हो। यदि तुम दीवार के इस लेख को पढ़ लोगे और इसका अर्थ मुझे बताओगे तो मैं तुमको राजसी वस्‍त्र से विभूषित करूंगा, तुम्‍हारे गले में सोने की माला डालूंगा और तुमको अपने राज्‍य का तीसरा प्रमुख शासक बना दूंगा।’</verse>
				<verse number="17">तब दानिएल ने राजा के सम्‍मुख आकर यह उत्तर दिया, “महाराज, आप अपने यह पुरस्‍कार अपने पास ही रखिए और किसी दूसरे व्यक्‍ति को दे दीजिए। फिर भी मैं आपके लिए इस लेख को पढ़ूंगा और इसका अर्थ बताऊंगा।</verse>
				<verse number="18">“महाराज, सर्वोच्‍च परमेश्‍वर ने आपके पिता नबूकदनेस्‍सर को राज्‍य, महानता, कीर्ति और वैभव प्रदान किया था।</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि परमेश्‍वर ने आपके पिता को महान बनाया था इसलिए विश्‍व की सब कौमें, राष्‍ट्र और भिन्न-भिन्न भाषाएं बोलनेवाले लोग उनके सम्‍मुख कांपते और डरते थे। आपके पिता जिसको चाहते उसका वध करवा देते और जिसको चाहते, उसको जीवित छोड़ देते थे। वह अपनी इच्‍छा के अनुसार जिस व्यक्‍ति को चाहते उसकी पदोन्नति कर देते, और जिसको चाहते उसको पद से नीचे उतार देते थे।</verse>
				<verse number="20">पर जब आपके पिता का हृदय अहंकार से भर गया, जब आपके पिता की आत्‍मा कठोर बन गई और वह घमण्‍ड में आकर अनुचित कार्य करने लगे, तब परमेश्‍वर ने उनको उनके राजसिंहासन से उतार दिया और उनसे उनका ऐश्‍वर्य छीन लिया।</verse>
				<verse number="21">वह मनुष्‍य-समाज से बहिष्‍कृत कर दिए गए और उनका हृदय पशु के हृदय के सदृश बन गया। वह जंगली गधों के साथ जंगल में रहते थे। वह बैल के समान घास खाया करते थे। उनका शरीर आकाश की ओस से भीगा करता था। तब उन्‍हें अनुभव हुआ कि केवल सर्वोच्‍च परमेश्‍वर ही मनुष्‍यों के राज्‍य पर शासन करता है और वह जिसको चाहता है, उसको राजा के रूप में प्रतिष्‍ठित करता है।</verse>
				<verse number="22">“ओ बेलशस्‍सर, तुम उनके पुत्र हो, किन्‍तु तुमने अपने हृदय को नम्र नहीं बनाया, यद्यपि तुम अपने पिता के इतिहास से अपरिचित नहीं थे।</verse>
				<verse number="23">तुमने स्‍वर्ग में विराजमान अधिपति के प्रति अहंकार में सिर उठाया और उसके मन्‍दिर के पवित्र पात्र तुम्‍हारे सम्‍मुख प्रस्‍तुत किए गए, और तुमने, तुम्‍हारे सामन्‍तों ने, तुम्‍हारी रानियों और रखेलों ने उन पात्रों में शराब डाल कर पी। तुमने शराब पीकर चांदी-सोना, पीतल, लोहे, लकड़ी और पाषाण के देवताओं की मूर्तियों की स्‍तुति की, जो न तो देख सकती हैं, न सुन सकती हैं, और न कुछ समझती ही हैं। ओ बेलशस्‍सर! जिस परमेश्‍वर के हाथ में तुम्‍हारे प्राण हैं, जो तुम्‍हारे जीवन को अपने नियंत्रण में रखता है, उसका सम्‍मान तुमने नहीं किया।</verse>
				<verse number="24">“अत: सर्वोच्‍च परमेश्‍वर ने अपने दरबार से एक हाथ प्रेषित किया और यह लेख लिखवाया।</verse>
				<verse number="25">जो लेख लिखा गया उसका विवरण यह है: “मने, मने, तकेल” और “पर्सीन” ।</verse>
				<verse number="26">इस वाक्‍य का यह अर्थ है: “मने” अर्थात् गिना हुआ; परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे राज्‍य-काल के दिनों की गणना कर उसका अन्‍त कर दिया है।</verse>
				<verse number="27">“तकेल” अर्थात् तौला हुआ; तुम कसौटी रूपी तराजू पर तौले गए, और हल्‍के सिद्ध हुए।</verse>
				<verse number="28">“परेस” अर्थात् बांटा हुआ; तुम्‍हारा राज्‍य मादी और फारसी कौमों के मध्‍य बांटकर उनको दे दिया गया।’</verse>
				<verse number="29">यह सुनते ही बेलशस्‍सर ने आदेश दिया कि दानिएल को राजसी वस्‍त्र पहिनाया जाए, उनके गले में सोने की माला डाली जाए। राजा के आदेश का पालन किया गया। बेबीलोन में घोषणा की गई कि दानिएल राज्‍य के तीसरे प्रमुख शासक हैं।</verse>
				<verse number="30">किसी ने उसी रात को कसदी कौम के राजा बेलशस्‍सर की हत्‍या कर दी,</verse>
				<verse number="31">और उसका राज्‍य मादी कौम के दारा को प्राप्‍त हो गया। उस समय दारा की उम्र लगभग बासठ वर्ष की थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">सम्राट दारा ने अपने सम्‍पूर्ण साम्राज्‍य में शासन करने के लिए एक सौ बीस क्षत्रप नियुक्‍त किए। उसको अपना यह कार्य उचित लगा।</verse>
				<verse number="2">उसने इन एक सौ बीस क्षत्रपों के ऊपर तीन अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए, जिनमें से एक अध्‍यक्ष दानिएल थे। क्षत्रप उन अध्‍यक्षों को लेखा-जोखा देते थे। इस प्रकार सम्राट को शासन कार्य में किसी प्रकार की आर्थिक हानि नहीं होती थी।</verse>
				<verse number="3">दानिएल में एक उत्‍कृष्‍ट आत्‍मा थी, इसलिए वह अध्‍यक्षों और क्षत्रपों में प्रतिष्‍ठित हो गए। सम्राट दारा ने एक योजना बनाई कि वह समस्‍त राज्‍य के ऊपर दानिएल को प्रशासक नियुक्‍त करे। अत: अध्‍यक्ष और क्षत्रप दानिएल के प्रति ईष्‍र्यालु बन गए।</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने प्रशासन के सम्‍बन्‍ध में दानिएल के विरुद्ध शिकायत करने का आधार ढूंढ़ा, किन्‍तु उन्‍हें शिकायत का न तो कोई आधार मिला और न दानिएल का कोई भ्रष्‍ट कार्य। दानिएल एक ईमानदार प्रशासक था। अत: अध्‍यक्षों और क्षत्रपों को उनके कार्यों के सम्‍बन्‍ध में कोई भूल-चूक नहीं मिली।</verse>
				<verse number="5">इसलिए उन्‍होंने परस्‍पर यह कहा, ‘दानिएल के प्रशासन-कार्य के सम्‍बन्‍ध में शिकायत का कोई आधार हमें नहीं मिलेगा; पर हम उसके परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था के सम्‍बन्‍ध में कोई त्रुटि ढूंढ़ सकते हैं।’</verse>
				<verse number="6">अत: ये अध्‍यक्ष और क्षत्रप एक मत होकर सम्राट दारा के पास आए और उन्‍होंने उससे यह कहा, ‘महाराज दारा, आप लाखों वर्ष जीएं!</verse>
				<verse number="7">आपके राज्‍य के अध्‍यक्षों, हाकिमों, क्षत्रपों, मन्‍त्रियों और राज्‍यपालों ने एक मत से यह निर्णय लिया है कि महाराज को यह परामर्श दें कि आप यह आदेश और निषेधाज्ञा प्रसारित करें कि जो व्यक्‍ति तीस दिन की अवधि के दौरान आपके अतिरिक्‍त किसी देवता अथवा मनुष्‍य से विनती करेगा तो वह सिंहों की मांद में डाला जाएगा।</verse>
				<verse number="8">अब, महाराज, इस निषेधाज्ञा को पक्‍का कर दीजिए और इस पत्र पर हस्‍ताक्षर कर दीजिए, जिससे, मादी और फारसी संविधान के अनुसार उसमें न परिवर्तन हो सकता है और न उसको रद्द ही किया जा सकता है।’</verse>
				<verse number="9">अत: सम्राट दारा ने उस पत्र पर हस्‍ताक्षर कर निषेधाज्ञा जारी कर दी।</verse>
				<verse number="10">जब दानिएल को यह मालूम हुआ कि निषेधाज्ञा के पत्र पर सम्राट दारा का हस्‍ताक्षर हो गया, तब वह अपने घर गए। उनके घर की ऊपरी मंजिल के कमरे की खिड़कियां यरूशलेम नगर की दिशा में खुलती थीं। वह दिन में तीन बार घुटने टेककर परमेश्‍वर से प्रार्थना करते और उसको धन्‍यवाद दिया करते थे। आज भी उन्‍होंने वैसा ही किया।</verse>
				<verse number="11">उसी समय अध्‍यक्ष और क्षत्रप आए जो एक मत हो गए थे। उन्‍होंने दानिएल को अपने परमेश्‍वर से निवेदन करते और विनती करते हुए पाया।</verse>
				<verse number="12">अत: वे सम्राट दारा के पास आए, और उन्‍होंने निषेधाज्ञा के सम्‍बन्‍ध में उसके सामने कहा, ‘महाराज, क्‍या आपने निषेधाज्ञा-पत्र पर हस्‍ताक्षर नहीं किया था कि जो व्यक्‍ति तीस दिन की अवधि के दौरान आपके अतिरिक्‍त किसी देवता अथवा मनुष्‍य से विनती करेगा, तो वह सिंहों की मांद में डाला जाएगा?’ सम्राट ने उत्तर दिया, ‘मादी और फारसी संविधान के अनुसार यह निषेधाज्ञा पक्‍की है, और उसमें न परिवर्तन हो सकता है, और न उसको रद्द किया जा सकता है।’</verse>
				<verse number="13">अध्‍यक्षों और क्षत्रपों ने सम्राट दारा के सम्‍मुख कहा, “महाराज, वह दानिएल, जो यहूदा प्रदेश के निष्‍कासितों में से एक हैं, आपकी उपेक्षा करते हैं। जिस निषेधाज्ञा-पत्र पर आपने हस्‍ताक्षर किया है, वह उस पर ध्‍यान नहीं देते। महाराज, वह अपने परमेश्‍वर से दिन में तीन बार विनती करते हैं।’</verse>
				<verse number="14">ये बातें सुनकर सम्राट दारा को बड़ा दु:ख हुआ। वह दानिएल को बचाने के लिए उपाय सोचने लगा। वह सबेरे से शाम तक दानिएल की रक्षा के लिए मन ही मन प्रयत्‍न करता रहा।</verse>
				<verse number="15">तब अध्‍यक्ष और क्षत्रप जो एक मत हो गए थे सम्राट दारा के पास फिर आए। उन्‍होंने सम्राट से कहा, ‘महाराज, स्‍मरण रखिए: मादी और फारसी संविधान का यह कानून है: राजा द्वारा ठहराए गए अध्‍यादेश अथवा निषेधाज्ञा में न परिवर्तन हो सकता है और न उसको रद्द किया जा सकता है।’</verse>
				<verse number="16">अत: सम्राट दारा ने दानिएल को बन्‍दी बनाने का आदेश दे दिया। दानिएल को पकड़कर लाया गया, और उनको सिंहों की मांद में डाल दिया गया। सम्राट ने दानिएल से कहा, ‘ओ दानिएल, जिस परमेश्‍वर की तुम निरन्‍तर सेवा करते हो, वह तुम्‍हारी रक्षा करे!’</verse>
				<verse number="17">तब सम्राट के कर्मचारी एक बड़ा पत्‍थर लाए। उन्‍होंने उसको मांद के मुंह पर रख दिया। इसके बाद सम्राट दारा ने अपनी अंगूठी तथा सामंतों की अंगूठियों से मांद के मुंह पर मोहर लगा दी कि दानिएल की दशा को बदला न जा सके।</verse>
				<verse number="18">तत्‍पश्‍चात् सम्राट दारा अपने महल में चला गया। उसने उस रात भोजन नहीं किया। उसने अपने मनोरंजन करनेवालों को मना कर दिया; अत: उस रात में उसके पास कोई नहीं आया। उसकी आंखों से नींद उड़ गई।</verse>
				<verse number="19">सबेरे, सूरज निकलते ही सम्राट दारा पलंग से उठा और अविलम्‍ब सिंहों की मांद की ओर गया।</verse>
				<verse number="20">वह मांद के पास पहुँचा, जहां दानिएल बन्‍द थे। उसने दु:ख भरी आवाज में दानिएल को पुकारा, ‘ओ दानिएल, जीवित परमेश्‍वर के सेवक! क्‍या तुम्‍हारे परमेश्‍वर ने जिसकी तुम निरन्‍तर सेवा करते हो, तुम्‍हें सिंहों के मुंह से बचा लिया?’</verse>
				<verse number="21">दानिएल ने सम्राट से कहा, ‘महाराज, आप लाखों वर्ष जीएं!</verse>
				<verse number="22">मेरे परमेश्‍वर ने अपना एक दूत भेजा, जिसने सिंहों का मुंह बन्‍द कर दिया; क्‍योंकि मैं परमेश्‍वर की दृष्‍टि में निर्दोष था, इसलिए सिंहों ने मेरा अनिष्‍ट नहीं किया। महाराज, इसी प्रकार मैं आपके सम्‍मुख भी निरापराध हूँ; क्‍योंकि मैंने कोई गलती नहीं की है।’</verse>
				<verse number="23">यह सुनकर सम्राट दारा बहुत प्रसन्न हुआ। उसने दानिएल को मांद से बाहर निकालने का आदेश दिया। सम्राट के कर्मचारियों ने दानिएल को मांद से बाहर निकाला। दानिएल के शरीर पर खरोंच भी नहीं लगी थी; क्‍योंकि वह अपने परमेश्‍वर पर भरोसा करते थे।</verse>
				<verse number="24">तब सम्राट दारा के आदेश से वे लोग लाए गए जिन्‍होंने दानिएल पर दोष लगाया था। वे अपनी पत्‍नियों और बाल-बच्‍चों के साथ सिंहों की मांद में फेंक दिए गए। वे मांद के तल पर अभी पहुँचे भी न थे कि सिंहों ने ऊपर उछल कर उनको अपने-अपने मुंह में पकड़ लिया, और उनकी हड्डियों सहित उनको चबा डाला।</verse>
				<verse number="25">सम्राट दारा ने अपने साम्राज्‍य के अन्‍तर्गत पृथ्‍वी की सब कौमों, राष्‍ट्रों और भाषाओं के लोगों को यह परिपत्र लिखा: ‘तुम्‍हारी सुख-समृद्धि दिन दूनी रात चौगुनी बढ़े!</verse>
				<verse number="26">मैं यह राजाज्ञा प्रसारित कर रहा हूं कि मेरे साम्राज्‍य के समस्‍त स्‍त्री-पुरुष दानिएल के परमेश्‍वर के सम्‍मुख कांपते और डरते रहेंगे, क्‍योंकि केवल वही जीवित परमेश्‍वर है; वह युगानुयुग विद्यमान है। उसका राज्‍य कभी नष्‍ट न होगा, उसके शासन का कभी अन्‍त न होगा।</verse>
				<verse number="27">वह संकट से मुक्‍त करता, और प्राणों की रक्षा करता है; वह आकाश में अद्भुत चिह्‍न दिखाता, और पृथ्‍वी पर आश्‍चर्य कर्म करता है। उसी ने सिंहों के मुंह से दानिएल को बचाया।’</verse>
				<verse number="28">इस प्रकार दानिएल सम्राट दारा और फारसी सम्राट कुस्रू के राज्‍यकाल में सुख-चैन से जीवन व्‍यतीत करते रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">बेबीलोन देश के राजा बेलशस्‍सर के राज्‍यकाल के प्रथम वर्ष में दानिएल ने एक स्‍वप्‍न तथा अनेक दर्शन देखे जब वह पलंग पर सो रहे थे। उन्‍होंने स्‍वप्‍न को लिख लिया तथा स्‍वप्‍न का सारांश बताया।</verse>
				<verse number="2">दानिएल ने कहा, “मैंने रात में यह दर्शन देखा। मैंने देखा कि आकाश की चारों दिशाओं से हवाएं महासागर को मथ रही हैं।</verse>
				<verse number="3">तब महासागर में से चार बड़े-बड़े पशु निकले। ये चारों पशु एक-दूसरे से भिन्न थे।</verse>
				<verse number="4">पहला पशु सिंह के सदृश था, पर उस में गरुड़ के पंख उगे हुए थे। जब मैं उसको देख रहा था तब उसके पंख उखाड़ दिए गए। उसको भूमि पर से उठाया गया और मनुष्‍य के समान उसको दो पैरों पर खड़ा किया गया। उसको मनुष्‍य का हृदय दिया गया।</verse>
				<verse number="5">“दूसरा पशु रीछ के समान था। वह एक ओर तनकर खड़ा था। उसके दांतों के मध्‍य तीन पसलियां थीं। किसी ने उससे कहा, “उठ और बहुत मांस खा।”</verse>
				<verse number="6">“तत्‍पश्‍चात् मैंने एक और पशु को देखा। वह चीते के समान था। पर उसकी पीठ पर पक्षियों के सदृश चार पंख थे। उसके चार सिर थे। उसे शासन करने का अधिकार दिया गया।</verse>
				<verse number="7">“इसके बाद मैंने रात के दर्शनों में चौथा पशु देखा। वह देखने में भयानक, डरावना और अत्‍यन्‍त विशाल था। उसके मुंह में लोहे के बड़े-बड़े दांत थे। वह सब कुछ खाता और टुकड़े-टुकड़े कर देता था। जो उसके मुंह से बच जाता, उसको वह अपने पंजों से रौंद डालता था। वह पहलेवाले तीनों पशुओं से भिन्न था। उसके दस सींग थे।</verse>
				<verse number="8">मैंने उसके सींगों को ध्‍यान से देखा। उसी समय उन सींगों के मध्‍य से एक और सींग निकला, जिसके कारण तीन सींग जड़ से उखड़ गए। यह सींग छोटा था, और इसमें मनुष्‍य की आंखों के समान आंखें थीं। इसमें मुंह भी था, जो बड़े बोल बोल रहा था।</verse>
				<verse number="9">“मैंने दर्शन में देखा कि सिंहासन रखे गए, और एक प्राचीन युग-पुरुष विराजमान हुआ। उसका परिधान बर्फ के सदृश सफेद था; और सिर के केश शुद्ध ऊन के समान उज्‍ज्‍वल थे। उसका सिंहासन अग्‍निमय था; और सिंहासन के पहिए धधकती हुई ज्‍वालाएं।</verse>
				<verse number="10">उसके सामने से अग्‍नि-ज्‍वाला निकल रही थी, उसके सम्‍मुख लपटें निकल रही थीं। हजारों-हजार सेवक उसकी परिचर्या कर रहे थे; और लाखों-लाख लोग उसके सम्‍मुख हाथ-जोड़े खड़े थे। न्‍याय करने के लिए दरबार लगा था; और संविधान के ग्रंथ खुले थे।</verse>
				<verse number="11">“जब वह सींग बड़े बोल बोल रहा था, तब उसकी आवाज से मेरा ध्‍यान पशु की ओर गया। मैंने देखा कि पशु का वध कर दिया गया है। उसका शरीर नष्‍ट कर दिया गया, और उसका शव आग में जलाने के लिए दे दिया गया है।</verse>
				<verse number="12">अन्‍य तीनों पशुओं से राज्‍य-सत्ता छीन ली गई, पर उनका जीवन एक काल और एक ऋतु तक निश्‍चित कर दिया गया।</verse>
				<verse number="13">“मैंने रात के दर्शन में यह देखा: आकाश के मेघों के साथ मानव-पुत्र के सदृश कोई आ रहा है। वह प्राचीन युग-पुरुष के पास आया, और उसके सम्‍मुख प्रस्‍तुत हुआ।</verse>
				<verse number="14">तब प्राचीन युग-पुरुष ने उसको शासन का अधिकार, महिमा और राज्‍य प्रदान किया ताकि पृथ्‍वी की समस्‍त कौमें, राष्‍ट्र और भिन्न-भिन्न भाषाएं बोलने वाले लोग उसकी सेवा करें। उसका शासन शाश्‍वत शासन है; जो कभी समाप्‍त न होगा; उसका राज्‍य युगानुयुग अटल है, जिसका कभी नाश न होगा।</verse>
				<verse number="15">“मुझ-दानिएल का अन्‍त:करण चिंतित हो गया। मन में देखे गए इन दर्शनों ने मुझे व्‍याकुल कर दिया।</verse>
				<verse number="16">अत: मैं सेवा करने वालों में से किसी एक के समीप गया और उससे इन दर्शनों की वास्‍तविकता के विषय में पूछा। उसने मुझे बताया और मुझ पर इन दर्शनों का अर्थ प्रकट किया।</verse>
				<verse number="17">उसने कहा, “ये चार बड़े पशु चार महान राजा हैं, जो पृथ्‍वी पर उदय होंगे।</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के भक्‍त ही राज्‍य को प्राप्‍त करेंगे। वे सदा-सर्वदा उस राज्‍य पर अधिकार करेंगे, युगानुयुग तक।”</verse>
				<verse number="19">“तब मेरी इच्‍छा हुई कि मैं चौथे पशु के सम्‍बन्‍ध में उससे वास्‍तविक बात पूछूं। यह पशु अन्‍य तीनों पशुओं से भिन्न था। वह देखने में बड़ा भयानक था। उसके दांत लोहे के और नख पीतल के थे। वह सब कुछ खाता और टुकड़े-टुकड़े कर देता था। जो उसके मुंह से बच जाता था, उसको वह अपने पंजों से रौंद डालता था।</verse>
				<verse number="20">मैंने उसके दस सींगों के विषय में भी पूछा, जो उसके सिर पर थे। मैंने उससे उस छोटे सींग के बारे में भी पूछा जो दस सींगों के मध्‍य निकला था, और जिसके कारण तीन सींग गिर गए थे, जिसकी आंखें थीं, और जिसमें बड़े बोल बोलनेवाला मुंह था, और अन्‍य साथी-सींगों में बहुत बड़ा प्रतीत हो रहा था।</verse>
				<verse number="21">“जब मैंने इस सींग पर दृष्‍टि की, तब मुझे दिखाई दिया कि इस सींग ने परमेश्‍वर के भक्‍तों से युद्ध छेड़ दिया और यह उन पर प्रबल हो गया।</verse>
				<verse number="22">प्राचीन युग-पुरुष का आगमन हुआ और उसने सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के भक्‍तों के पक्ष में न्‍याय-निर्णय किया। निर्धारित समय आया, और भक्‍तों को राज्‍य प्राप्‍त हुआ।</verse>
				<verse number="23">“पूछने पर उस व्यक्‍ति ने मुझसे यह कहा: “चौथे पशु का अर्थ है चौथा राज्‍य जो पृथ्‍वी पर उदय होगा, जो अन्‍य राज्‍यों से भिन्न होगा। वह समस्‍त पृथ्‍वी को खा जाएगा। वह उसको अपने पंजों से रौंदेगा, वह उसके खण्‍ड-खण्‍ड करेगा।</verse>
				<verse number="24">उसके दस सींगों का यह अर्थ है: इस राज्‍य में से दस राजा उदय होंगे, और उनके पश्‍चात् एक और राजा जन्‍म लेगा। यह अपने पहले के राजाओं से भिन्न होगा, और अपने उदय से तीन राजाओं को खत्‍म कर देगा।</verse>
				<verse number="25">यह राजा सर्वोच्‍च परमेश्‍वर की निन्‍दा करेगा, और उसके भक्‍तों को पीस डालेगा। यह निर्धारित पर्व-कालों और विधि-विधानों को बदलने का प्रयत्‍न करेगा; सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के भक्‍त साढ़े तीन वर्ष तक इसके हाथ में सौंप दिए जाएंगे।</verse>
				<verse number="26">तब सर्वोच्‍च परमेश्‍वर का दरबार न्‍याय के लिए बैठेगा; और उस राजा के हाथ से उसकी राज्‍य-सत्ता छीन ली जाएगी, उसका शासन पूर्णत: नष्‍ट हो जाएगा, उसका पूर्ण अन्‍त हो जाएगा।</verse>
				<verse number="27">राज्‍य और शासन, समस्‍त आकाश के नीचे पृथ्‍वी के सब राज्‍यों की महानता, सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के भक्‍तों के जन-समूह को दी जाएगी। उनका राज्‍य शाश्‍वत राज्‍य होगा; पृथ्‍वी के सब शासक उनकी सेवा करेंगे वे उनकी आज्ञा का पालन करेंगे।”</verse>
				<verse number="28">‘दर्शन के वास्‍तविक अर्थ की चर्चा यहाँ समाप्‍त हुई। पर जहाँ तक मेरा सम्‍बन्‍ध है, मेरे विचारों ने मुझे व्‍याकुल कर दिया। मेरे चेहरे का रंग बदल गया। किन्‍तु यह बात मैंने अपने मन में ही रखी, और किसी को नहीं बताई।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">“उपरोक्‍त दर्शन के बाद मुझ-दानिएल को राजा बेलशस्‍सर के राज्‍यकाल के तीसरे वर्ष में एक और दर्शन दिखाई दिया।</verse>
				<verse number="2">मैंने दर्शन में यह देखा: “मैं एलाम प्रदेश की राजधानी शूशनगढ़ में हूं। यह मैंने दर्शन में देखा। इसके बाद मैंने देखा कि मैं ऊलै नदी के किनारे खड़ा हूं।</verse>
				<verse number="3">मैंने दृष्‍टि ऊपर की, तो देखा कि नदी के तट पर एक मेढ़ा खड़ा है। उसके दो सींग हैं। ये दोनों सींग बड़े-बड़े थे, पर एक सींग-दूसरे सींग से बड़ा था। जो सींग बड़ा था, वह छोटे सींग के बाद में निकला था। अस्‍तु।</verse>
				<verse number="4">“मैंने देखा कि मेढ़े ने पश्‍चिम, उत्तर और दक्षिण दिशाओं में आक्रमण कर दिया है, और उसके सामने कोई पशु टिक नहीं पा रहा है। उसके हाथ से बचानेवाला कोई न था। उसने मनमाना व्‍यवहार किया, और स्‍वयं को खूब उन्नत किया।</verse>
				<verse number="5">“जब मैं उस पर विचार कर रहा था तो मैंने देखा कि एक बकरा पश्‍चिम दिशा से आया। उसने भूमि को स्‍पर्श किए बिना ही समस्‍त पृथ्‍वी की परिक्रमा की, ओर उसके पश्‍चात् वह मेढ़े के समीप आया। उस बकरे की दोनों आंखों के मध्‍य एक विचित्र सींग था। “जिस दो सींगवाले मेढ़े को मैंने नदी तट पर खड़े देखा था, उसकी ओर यह बकरा क्रोध में भरकर दौड़ा।</verse>
				<verse number="6"></verse>
				<verse number="7">मैंने देखा कि वह मेढ़े के एकदम पास पहुंच गया है, और उसके प्रति वह क्रोध में उबल रहा है। वह उस पर टूट पड़ा, और उसने उसके दोनों सींग तोड़ डाले। मेढ़े में इतना बल नहीं रहा कि वह बकरे का सामना कर सके। बकरे ने मेढ़े को भूमि पर पटक दिया और उसको अपने खुरों से रौंद डाला। बकरे के हाथ से उस मेढ़े को बचानेवाला कोई न था।</verse>
				<verse number="8">“अब बकरा अत्‍यधिक शक्‍तिसम्‍पन्न हो गया। पर जब वह अपनी शक्‍ति के शिखर पर था तब उसका बड़ा सींग टूट गया, और उसके स्‍थान पर चार विचित्र सींग उग आए, और वे आकाश की चारों दिशाओं की ओर बढ़ने लगे।</verse>
				<verse number="9">“इन चार सींगों में से एक सींग से एक और छोटा सींग निकला। वह दक्षिण, पूर्व और हमारे “वैभव सम्‍पन्न देश” की ओर बढ़ता गया, और अत्‍यन्‍त शक्‍तिशाली बन गया।</verse>
				<verse number="10">वह बढ़ता-बढ़ता स्‍वर्ग की सेना तक पहुंच गया, और उसने तारागणों में से कुछ तारों को पृथ्‍वी पर फेंक दिया, और उनको रौंद डाला।</verse>
				<verse number="11">उसने स्‍वर्ग की सेना के अध्‍यक्ष से भी अधिक स्‍वयं को सर्वोच्‍च घोषित कर दिया; और जो नित्‍य अग्‍निबलि स्‍वर्ग की सेना के अध्‍यक्ष को चढ़ाई जाती थी, उसको बन्‍द करा दिया। उसने उसका पवित्र निवास-स्‍थल तोड़-फोड़ डाला</verse>
				<verse number="12">और अपनी सेना को सौंप दिया । पवित्र स्‍थान में नित्‍य अग्‍निबलि के बदले अधर्ममय उपासना की जाने लगी। सींग ने सत्‍य को धूल में मिला दिया और वह अपने अन्‍यायपूर्ण कार्य में सफल हो गया।</verse>
				<verse number="13">“तब मैंने एक भक्‍त को बोलते हुए सुना। एक और भक्‍त इस बोलनेवाले भक्‍त से पूछ रहा था, “नित्‍य अग्‍निबलि और विध्‍वंसकारी अधर्म के विषय में जो दर्शन दिखाया गया है वह कब पूरा होगा? पवित्र स्‍थान के तोड़-फोड़ तथा स्‍वर्ग की सेना के तारागणों का रौंदा जाना कब तक होता रहेगा?”</verse>
				<verse number="14">पहले भक्‍त ने उसको यह बताया, “जब तक तेईस सौ संध्‍या और सबेरा न बीत जाएंगे, तब तक यह अधर्म होता रहेगा। इस अवधि के पश्‍चात् पवित्र स्‍थान शुद्ध किया जाएगा।”</verse>
				<verse number="15">“जब मैं, दानिएल, यह दर्शन देख चुका तब मैंने इसके अर्थ को समझने का प्रयत्‍न किया। मैंने देखा कि सहसा मेरे सम्‍मुख कोई आकर खड़ा हो गया; वह मनुष्‍य जैसा दिखाई दे रहा था।</verse>
				<verse number="16">मैंने किसी मनुष्‍य की वाणी सुनी। वह ऊलै नदी के दोनों तटों के मध्‍य में से निकली थी। उस वाणी ने उच्‍च स्‍वर में कहा, “ओ गब्रिएल इस मनुष्‍य को दर्शन का अर्थ समझा दे।”</verse>
				<verse number="17">अत: गब्रिएल मेरे समीप आया, जहाँ मैं खड़ा था। जब वह मेरे समीप आया तब मैं डर गया और भूमि पर मुंह के बल गिर पड़ा। उसने मुझसे कहा, “ओ मानव, जो दर्शन तूने देखा है उसका अर्थ समझ। यह दर्शन युगान्‍त के विषय में है।”</verse>
				<verse number="18">“वह मुझसे बोल ही रहा था कि मैं अचेतन हो गया और भूमि पर औंधे-मुंह गिर पड़ा। पर उसने मुझे स्‍पर्श किया, और मुझको पैरों पर खड़ा कर दिया।</verse>
				<verse number="19">उसने कहा, “सुन, इस कोप-युग के अन्‍तिम दिनों में जो घटनाएँ घटेंगी, उनको मैं तुझ पर प्रकट कर रहा हूं। ये ठहराए हुए युगान्‍त के सम्‍बन्‍ध में हैं।</verse>
				<verse number="20">“जो मेढ़े के दो सींग तूने देखे, वे मादी और फारसी साम्राज्‍यों के दो राजा हैं;</verse>
				<verse number="21">और यूनान देश का राजा बकरा है। इस बकरे की दोनों आंखों के मध्‍य स्‍थित सींग का अर्थ है: यूनान का पहला राजा।</verse>
				<verse number="22">जो चार सींग इस सींग के टूटने के पश्‍चात् इसके स्‍थान पर निकले, उसका यह अर्थ है: यूनानी राष्‍ट्र में से चार राज्‍यों का उद्गम होगा, पर वे उसके समान शक्‍तिशाली नहीं होंगे।</verse>
				<verse number="23">इन चारों राज्‍यों के अन्‍तिम दिनों में, जब उनके पाप का घड़ा भर जाएगा, एक राजा उदित होगा। उसका चेहरा कठोर और स्‍वभाव कुटिल होगा। वह दोमुंही बातें करेगा।</verse>
				<verse number="24">वह शक्‍तिशाली होगा, और हर जगह विनाश का भयानक ढेर लगा देगा। जो भी कार्य वह हाथ में लेगा, उसमें वह सफल होगा। वह शक्‍तिशाली नेताओं और भक्‍तों के जनसमुदायों को नष्‍ट करेगा।</verse>
				<verse number="25">वह अपनी धूर्तता में अपने हरएक कपटपूर्ण कार्य में सफल होगा। अपनी सफलता से वह मन ही मन फूल कर कुप्‍पा हो जाएगा। वह बिना चेतावनी दिए ही अनेक लोगों का वध कर देगा। यहाँ तक कि वह “शासकों के शासक” का भी विरोध करेगा। किन्‍तु वह अन्‍त में बिना किसी व्यक्‍ति के हाथ लगाए ही टूट जाएगा।</verse>
				<verse number="26">“जो तूने संध्‍या और सबेरे का दर्शन देखा है, जो तुझे बताया गया है, वह सच है। किन्‍तु तू उसे मुहरबन्‍द कर सुरक्षित रखना, किसी को मत बताना; क्‍योंकि वह आज से अनेक दिन बाद घटित होगा।”</verse>
				<verse number="27">“मैं, दानिएल, यह दर्शन पाकर इतना कमजोर हो गया कि कुछ दिनों तक बीमार पड़ा रहा। जब मैं स्‍वस्‍थ हुआ तब शैया से उठा और राजकाज में व्‍यस्‍त हो गया। किन्‍तु मैं दर्शन के कारण स्‍तब्‍ध था; क्‍योंकि मैं उसको समझ नहीं पाया था।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">“मादी कौम के सम्राट क्षयर्ष का पुत्र दारा कसदी कौम के देश पर राज्‍य करने लगा था।</verse>
				<verse number="2">उसके राज्‍य-काल के प्रथम वर्ष में मैं-दानिएल ने धर्मग्रन्‍थों में उल्‍लिखित उन वर्षों की संख्‍या की गणना कर ली, जिनके दौरान यरूशलेम नगर उजाड़ पड़ा रहेगा, जैसा प्रभु ने नबी यिर्मयाह के माध्‍यम से बताया था। यह संख्‍या थी सत्तर वर्ष।</verse>
				<verse number="3">“तब मैं अपने स्‍वामी परमेश्‍वर की ओर उन्‍मुख हुआ। मैंने पश्‍चात्ताप प्रकट करने के लिए टाट के वस्‍त्र पहिने, और अपने सिर पर राख डाली। मैंने उपवास रखा। मैं परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि पाने के लिए प्रार्थना और विनती करने लगा।</verse>
				<verse number="4">मैंने प्रभु परमेश्‍वर से अपना पाप स्‍वीकार किया, और तब उससे इन शब्‍दों में प्रार्थना की: “हे स्‍वामी, तू महान और भययोग्‍य परमेश्‍वर है। जो लोग तुझसे प्रेम करते हैं, और तेरी आज्ञाओं का पालन करते हैं, उन पर तू करुणा करता है, और उनके साथ अपने विधान को पूरा करता है।</verse>
				<verse number="5">हमने पाप किया। हमने दुष्‍कर्म किए, और तेरे प्रति दुष्‍ट व्‍यवहार किया। तेरी आज्ञाओं और आदेशों की अवहेलना कर तुझसे विद्रोह किया।</verse>
				<verse number="6">हमने तेरे सेवक नबियों के सन्‍देश को नहीं सुना। उन्‍होंने हमारे राजाओं, शासकों, और हमारे पूर्वजों को तथा देश की समस्‍त जनता को तेरे नाम से सन्‍देश सुनाया था।</verse>
				<verse number="7">हे स्‍वामी, केवल तू ही धार्मिक है, और हमारा सिर शर्म से झुका हुआ है। आज भी हम, यहूदा प्रदेश के निवासी, यरूशलेम नगर के रहने वाले, वस्‍तुत: समस्‍त इस्राएली कौम के लोग जो दूर और नजदीक के देशों में प्रवास कर रहे हैं, जहाँ तूने उनको अपने प्रति विश्‍वासघाती आचरण के कारण रहने को विवश किया है, शर्म के कारण अति लज्‍जित हैं।</verse>
				<verse number="8">हमारे भाग्‍य में केवल शर्म है। हे प्रभु! हम-सब − हमारे राजा, हमारे शासक और हमारे पिता − अपने पाप के कारण लज्‍जित हैं; क्‍योंकि हमने तेरे प्रति पाप किया है।</verse>
				<verse number="9">हे स्‍वामी हमारे परमेश्‍वर, केवल तू ही दयालु और क्षमाशील है। हमने तेरे प्रति विद्रोह किया था,</verse>
				<verse number="10">और तेरे धर्म के नियम-कानूनों के अनुसार आचरण नहीं किया था, जो तूने अपने सेवक नबियों के माध्‍यम से हमारे सम्‍मुख रखे थे। प्रभु, इस प्रकार हमने अपने स्‍वामी परमेश्‍वर की वाणी नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="11">समस्‍त इस्राएली कौम ने तेरी वाणी को सुनने से इन्‍कार किया। उन्‍होंने तेरी व्‍यवस्‍था का उल्‍लंघन किया और तेरी ओर से मुंह फेर लिया। अत: जो शाप और शपथ तेरे सेवक मूसा की व्‍यवस्‍था में लिखे हुए हैं, वे हम पर बरसने लगे; क्‍योंकि हमने तेरे प्रति पाप किया था।</verse>
				<verse number="12">हे परमेश्‍वर, जो वचन तूने हमारे प्रति और हम पर शासन करने वाले प्रशासकों के प्रति कहे थे, उनको तूने पूरा किया। तूने हम पर महा विपत्ति ढाही। वस्‍तुत: जैसी विपत्ति यरूशलेम पर ढाही गई वैसी समस्‍त आकाश के नीचे धरती पर और कहीं नहीं पड़ी।</verse>
				<verse number="13">मूसा की व्‍यवस्‍था में लिखित समस्‍त विपत्तियाँ हम पर पड़ीं, तो भी हमने अपने प्रभु परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त करने का प्रयत्‍न नहीं किया और न हम अपने अधर्ममय आचरण को छोड़कर तेरे सत्‍य वचन सुनने को तत्‍पर हुए।</verse>
				<verse number="14">अत: हे प्रभु, तूने हमारे लिए विपत्ति तैयार रखी और हम पर उण्‍डेल दी; क्‍योंकि हमारा प्रभु परमेश्‍वर अपने हरएक आचरण में धर्ममय है, उसका प्रत्‍येक कार्य न्‍यायपूर्ण होता है। हमने उसकी वाणी को नहीं सुना था; इसलिए हम पर यह विपत्ति आई।</verse>
				<verse number="15">“हे स्‍वामी हमारे परमेश्‍वर, तूने अपने भुजबल से अपने निज लोगों को मिस्र देश की गुलामी से मुक्‍त किया था और इस प्रकार अपने नाम को महान बनाया था, जैसा वह आज भी है। प्रभु, हमने पाप किया है। हमने दुष्‍ट आचरण किया है।</verse>
				<verse number="16">स्‍वामी, अपने धर्ममय आचरण के अनुरूप अपना क्रोध और प्रकोप यरूशलेम से हटा ले। प्रभु, यरूशलेम नगर तेरा ही पवित्र पहाड़ी नगर है। हमारे पूर्वजों के पापमय और हमारे ही अधर्ममय आचरण के कारण यरूशलेम नगर और तेरे निज लोग आसपास के राष्‍ट्रों में बदनाम हो गए हैं।</verse>
				<verse number="17">अत: हे हमारे परमेश्‍वर, अपने इस सेवक की प्रार्थना और विनती को सुन। हे स्‍वामी, उजाड़ पड़े हुए पवित्र स्‍थान पर अपनी ही महिमा के लिए अपने मुख का प्रकाश चमका।</verse>
				<verse number="18">हे मेरे परमेश्‍वर, मेरी प्रार्थना की ओर अपना कान लगा और उसको सुन। अपनी आंखों को खोल और हमारे विनाश पर दृष्‍टि कर। जो नगर तेरे नाम से पुकारा जाता है, उसको देख। प्रभु, अपनी धार्मिकता के कारण नहीं बल्‍कि तेरी महान दया पर भरोसा रखकर हम यह प्रार्थना, यह विनती तेरे सम्‍मुख प्रस्‍तुत कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="19">हे स्‍वामी, हमारी प्रार्थना को सुन। हे स्‍वामी, हमारे अपराध को क्षमा कर। हे स्‍वामी, हम पर ध्‍यान दे और हमें मुक्‍त कर। हे मेरे परमेश्‍वर, अपनी ही महिमा के लिए विलम्‍ब मत कर, क्‍योंकि तेरा नगर और तेरे निज लोग तेरे ही नाम से पुकारे जाते हैं।”</verse>
				<verse number="20">“इस प्रकार मैं बोल रहा था। मैं प्रार्थना कर रहा था। मैं अपने और अपनी इस्राएली कौम के पाप को स्‍वीकार कर रहा था। जब मैं अपने प्रभु परमेश्‍वर के सम्‍मुख उसके पवित्र पहाड़ी नगर के लिए याचना प्रस्‍तुत कर रहा था;</verse>
				<verse number="21">वस्‍तुत: जब मैं प्रार्थना के शब्‍दों को बोल ही रहा था, तब वही गब्रिएल स्‍वर्गदूत द्रुतगति से मेरे पास आया, जिसको मैंने प्रथम दर्शन में देखा था। संध्‍या-बलि का समय था।</verse>
				<verse number="22">उसने मुझे समझाते हुए यह कहा, “दानिएल, मैं तुझे बुद्धि और समझ देने के लिए आया हूं।</verse>
				<verse number="23">तूने याचना करना आरम्‍भ किया था कि मुझे आदेश प्राप्‍त हुआ। मैं तुझको वही बताने आया हूं, क्‍योंकि तू परमेश्‍वर को परमप्रिय है। अब तू मेरे शब्‍दों को ध्‍यान से सुन और अपने दर्शन को समझ।</verse>
				<verse number="24">“तेरी कौम और तेरे पवित्र नगर के लिए वर्षों के सत्तर सप्‍ताह निश्‍चित किए गए हैं। इन वर्षों के व्‍यतीत होने में सब प्रकार के अपराध समाप्‍त हो जाएँगे, पाप का अन्‍त हो जाएगा, अधर्म का प्रायश्‍चित कराया जाएगा, धार्मिकता शाश्‍वत बना दी जाएगी, दर्शन और नबूवत सत्‍य प्रमाणित होगी और “परम पवित्र ’ को अभ्‍यंजित किया जाएगा।</verse>
				<verse number="25">दानिएल, इसलिए तू यह बात जान और इसको समझ कि जिस क्षण यरूशलेम नगर के पुनर्निर्माण और उसको पुन: बसाने की आज्ञा प्रसारित की जाएगी, उस समय से लेकर ‘अभिषिक्‍त’, जो “नेता’ भी है, के आगमन के समय तक वर्षों के सात सप्‍ताह होंगे। तब वर्षों के बासठ सप्‍ताहों तक संकट काल आएगा। इस संकट-काल में नगर पुन: निर्मित होगा। उसके चौक पुन: बनेंगे और खाई फिर खोदी जाएगी।</verse>
				<verse number="26">बासठ सप्‍ताहों के पश्‍चात् एक दूसरा ‘अभिषिक्‍त’ होगा। वह काटा जाएगा, और उसके पास कुछ नहीं रह जाएगा। एक अगुआ आएगा। उस की सेना नगर और पवित्र स्‍थान को खण्‍डहर बना देगी। उसका अन्‍त बाढ़ से होगा, और अन्‍त तक युद्ध होता रहेगा। विनाश ठहराया जा चुका है।</verse>
				<verse number="27">“अगुआ अनेक लोगों के साथ पक्‍की सन्‍धि करेगा। इस सन्‍धि की अवधि वर्षों के एक सप्‍ताह की होगी और इन वर्षों के आधे सप्‍ताह तक अगुआ पशुबलि और अन्नबलि चढ़ाना बन्‍द करा देगा। तब घृणित मूर्तिपूजा के छा जाने से वह अगुआ विनाशक सिद्ध होगा। वह उस समय तक विनाश करता रहेगा जब तक उसके अन्‍त का निश्‍चित समय न आएगा।” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">फारस देश के सम्राट कुस्रू के राज्‍य-काल के तीसरे वर्ष में दानिएल को जो बेलतशस्‍सर भी कहलाते हैं, परमेश्‍वर की ओर से एक वाक्‍य सुनाया गया, और यह वाक्‍य सच था, और वाक्‍य का सम्‍बन्‍ध एक बड़े संघर्ष से था। दानिएल ने वाक्‍य का अर्थ समझ लिया। उनमें दर्शन को समझने की सामर्थ्य थी।</verse>
				<verse number="2">“उन दिनों, मैं-दानिएल तीन सप्‍ताह तक आत्‍म-शुद्धि के लिए शोक मना रहा था।</verse>
				<verse number="3">पूरे तीन सप्‍ताह तक मैंने राजसी भोजन नहीं किया। न तो मैंने मांस खाया और न मुंह में शराब ही डाली। मैंने तीन सप्‍ताह तक शरीर पर तेल की मालिश भी नहीं की।</verse>
				<verse number="4">“पहले महीने के चौबीसवें दिन मैं महानदी दजला के तट पर खड़ा था।</verse>
				<verse number="5">सहसा मैंने अपनी आंखें ऊपर उठाई तो मैंने देखा कि एक पुरुष खड़ा है। वह सन का वस्‍त्र पहिने हुए है। उसकी कमर में ऊफाज देश के सोने का पटुका बन्‍धा है।</verse>
				<verse number="6">उसका शरीर स्‍वर्णमणि के सदृश चमक रहा है। उसका रूप विद्युत की चमक के समान है। उसकी आंखें ज्‍वाला उगलती हुई मशालों के समान है। उसकी भुजाएँ और पैर चमकते हुए पीतल के सदृश हैं। उसके शब्‍दों की आवाज भीड़ की आवाज के समान भारी है।</verse>
				<verse number="7">“मेरे साथ कुछ मनुष्‍य थे। उनको यह दर्शन दिखाई नहीं दिया। यह दर्शन केवल मैं-दानिएल ने देखा। पर वे कांपने लगे, और छिपने के लिए भाग गए।</verse>
				<verse number="8">मैं अकेला रह गया, और मैंने यह महादर्शन देखा। पर दर्शन देखने के पश्‍चात् मुझमें शक्‍ति नहीं बची। मेरा दमकता हुआ चेहरा भय से सूख गया, और मैं निर्बल हो गया।</verse>
				<verse number="9">“तब मैंने उसके शब्‍दों की आवाज सुनी। मैं आवाज सुनते ही अचेतन हो गया, और भूमि पर औंधे-मुंह गिर पड़ा।</verse>
				<verse number="10">पर किसी के हाथ ने मुझे स्‍पर्श किया, और मुझे हाथों और घुटनों के बल बैठाया। मेरे हाथ और घुटने कांप रहे थे।</verse>
				<verse number="11">“उसने मुझसे कहा, “ओ दानिएल, परमेश्‍वर के परमप्रिय पुरुष! जो शब्‍द मैं तुझसे कहने जा रहा हूं, उनको ध्‍यान से सुन, और सीधा खड़ा हो; क्‍योंकि मैं तुझको सन्‍देश सुनाने के लिए तेरे पास भेजा गया हूं।” वह मुझसे ये शब्‍द कह ही रहा था कि मैं कांपता हुआ खड़ा हो गया।</verse>
				<verse number="12">“उसने मुझसे कहा, “दानिएल, मत डर, क्‍योंकि तूने दर्शन का अर्थ समझने का दृढ़ निश्‍चय किया, और उपवास के द्वारा आत्‍मशुद्धि कर स्‍वयं को परमेश्‍वर के सम्‍मुख विनम्र बनाया है। उस दिन ही तेरी प्रार्थना के शब्‍द परमेश्‍वर ने सुन लिये। मैं तेरी प्रार्थना के कारण ही यहाँ आया हूं।</verse>
				<verse number="13">“फारस देश का स्‍वर्गदूत मुझे इक्‍कीस दिन तक संघर्ष में उलझाए रहा, और मैं आ न सका। तब मीखाएल, जो एक मुख्‍य स्‍वर्गदूत है, मेरी सहायता के लिए आया। मैं उसको फारस देश के स्‍वर्गदूत के साथ संघर्ष में छोड़कर आया हूं</verse>
				<verse number="14">ताकि तुझे वे बातें समझाऊं जो युगान्‍त में तेरी कौम के लोगों के साथ घटेंगी। जो दर्शन तूने देखा है वह आगामी कुछ दिनों के बाद पूरा होगा।”</verse>
				<verse number="15">“जब वह मुझसे ये बातें कह चुका, तब मैंने भूमि की ओर सिर झुका लिया और चुप हो गया। मेरी जीभ तालू से चिपक गई।</verse>
				<verse number="16">तब उसने, जो मनुष्‍य के समान दिखाई दे रहा था, मेरे ओंठों को स्‍पर्श किया। तब मैंने अपने ओंठ खोले और यह कहा, “हे मेरे स्‍वामी, इस दर्शन के कारण मैं दु:खित हूं। मुझमें शक्‍ति शेष नहीं रह गई है।</verse>
				<verse number="17">मेरे स्‍वामी का यह सेवक अपने स्‍वामी से बातें करने का साहस कैसे जुटा सकता है? स्‍वामी, मेरे शरीर में न तो शक्‍ति है और न प्राण ही।”</verse>
				<verse number="18">“उसने, जो मनुष्‍य के समान दिखाई दे रहा था, मुझे स्‍पर्श किया, और मुझे बल प्रदान किया।</verse>
				<verse number="19">उसने मुझसे कहा, “ओ परमेश्‍वर के परमप्रिय पुरुष! मत डर, तुझे शान्‍ति मिले, तू शक्‍तिशाली और साहसी बन।” जब उसने मुझसे ये बातें कहीं तब मुझे शक्‍ति प्राप्‍त हुई। मैंने कहा, “स्‍वामी, अब आप बोलिए, क्‍योंकि आपने मुझे शक्‍ति प्रदान की है।”</verse>
				<verse number="20">उसने कहा, “तू तो जानता ही है कि मैं तेरे पास क्‍यों आया हूं। पर अब मुझे फारस के स्‍वर्गदूत से लड़ने के लिए लौटना होगा। जब मैं उससे निपट चुकूंगा, तब यूनान का स्‍वर्गदूत आएगा।</verse>
				<verse number="21">फिर भी जो बातें “सत्‍य ग्रंथ’ में लिखी हुई हैं वे मैं तुझे बताता हूं। तेरी कौम के स्‍वर्गदूत मीखाएल के अतिरिक्‍त और कोई स्‍वर्गदूत नहीं है, जो उनके विरुद्ध मेरी सहायता करे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">“मैं मादी कौम के सम्राट दारा के राज्‍यकाल के प्रथम वर्ष से उसकी सहायता करता आ रहा हूं, और मैंने उसको शक्‍ति भी प्रदान की है।</verse>
				<verse number="2">“अब मैं तुझे सत्‍य के दर्शन कराऊंगा। देख, फारस साम्राज्‍य में तीन नए सम्राट उदित होंगे, पर एक और सम्राट उदित होगा। यह चौथा सम्राट अन्‍य तीनों सम्राटों से अधिक धनवान होगा। जब वह अपने धन के बल पर शक्‍तिशाली हो जाएगा, तब वह यूनान राज्‍य के विरोध में अन्‍य राज्‍यों को भड़काएगा।</verse>
				<verse number="3">तब एक नया राजा उत्‍पन्न होगा जो महायोद्धा होगा। वह एक विशाल साम्राज्‍य की स्‍थापना करेगा और अपनी इच्‍छा के अनुसार उस पर शासन करेगा।</verse>
				<verse number="4">पर साम्राज्‍य में उसके पैर जम ही नहीं पाएंगे कि उसका साम्राज्‍य बिखर जाएगा, और चारों दिशाओं में बंट जाएगा। यह साम्राज्‍य उसके वंशजों को नहीं मिलेगा और न ही वे इतने शक्‍तिशाली होंगे जितना वह था। उसका राज्‍य उखड़ जाएगा और उसके वंशजों को नहीं बल्‍कि दूसरों को प्राप्‍त होगा।</verse>
				<verse number="5">“तब दक्षिण देश का राजा शक्‍तिशाली बनेगा। किन्‍तु उसके सामन्‍तों में से एक सामन्‍त उससे भी अधिक शक्‍तिशाली हो जाएगा, और वह एक नया राज्‍य स्‍थापित करेगा, और उसका राज्‍य विशाल साम्राज्‍य बन जाएगा।</verse>
				<verse number="6">कुछ वर्ष के पश्‍चात् वे परस्‍पर सन्‍धि करेंगे। उनमें रोटी-बेटी का सम्‍बन्‍ध स्‍थापित होगा। सम्‍बन्‍ध स्‍थापित करने के लिए दक्षिण देश का राजा अपनी कन्‍या का विवाह उत्तर देश के राजा से करेगा। किन्‍तु वहां उसकी पुत्री की शक्‍ति सदा बनी नहीं रहेगी और उसके वंशज टिक नहीं पाएंगे। उसकी पुत्री, पुत्री की सेविकाएँ, उसका नाती और उसकी पुत्री को संकट-काल में शक्‍ति देनेवाला, ये सब मौत के घाट उतार दिए जाएंगे।</verse>
				<verse number="7">“तब उसकी पुत्री के वंश-वृक्ष में एक टहनी निकलेगी। यह वंशज उसके स्‍थान पर बढ़ेगा। वह उत्तर देश की सेना पर आक्रमण करेगा, और राजा के गढ़ पर कब्‍जा कर लेगा। वह उनसे अपनी इच्‍छा के अनुसार व्‍यवहार करेगा और उन पर प्रबल होगा।</verse>
				<verse number="8">वह उनके देवताओं की मूर्तियाँ, ढाली गई प्रतिमाएँ, मन्‍दिरों के सोना-चांदी के बहुमूल्‍य पात्र मिस्र देश को ले जाएगा। तब वह कुछ वर्ष तक उत्तर देश के राजा पर आक्रमण नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु उत्तर देश का राजा उस पर आक्रमण करेगा, पर उसको पराजय का मुंह देखना पड़ेगा और वह स्‍वदेश को लौट जाएगा।</verse>
				<verse number="10">“फिर उत्तर देश के राजा के पुत्र युद्ध छेड़ देंगे। वे विशाल सेनाओं का समूह एकत्र करेंगे, जो बाढ़ की तरह दक्षिण देश को ढक लेंगी। वे उसमें से गुजरती हुई उसके गढ़ तक पहुंच जाएंगी।</verse>
				<verse number="11">तब दक्षिण देश का राजा क्रोध में भर कर उठेगा। वह गढ़ के बाहर निकलेगा, और उत्तर देश के राजा से युद्ध करेगा। उत्तर देश का राजा विशाल सेना खड़ी करेगा। पर उसकी सेना दक्षिण देश के राजा के हाथ में सौंप दी जाएगी।</verse>
				<verse number="12">“जब दक्षिण देश का राजा उसकी सेना को पराजित कर देगा, तब उसका हृदय घमण्‍ड से फूल उठेगा। वह लाखों सैनिकों का वध करेगा, परन्‍तु वह उस पर प्रबल न होगा;</verse>
				<verse number="13">क्‍योंकि उत्तर देश का राजा पुन: विशाल सेना एकत्र करेगा; और यह सेना प्रथम विशाल सेना से अधिक विशाल होगी। उत्तर देश का राजा कई वर्षों बाद अपनी इस महाविशाल सेना के साथ और अपार रसद-सामग्री लेकर दक्षिण देश के राजा पर आक्रमण करेगा।</verse>
				<verse number="14">“उन दिनों में दक्षिण देश के राजा के विरुद्ध अनेक सामन्‍त विद्रोह करेंगे। स्‍वयं तेरी कौम के कुछ लोग जो हिंसक होंगे, किसी दिव्‍य दर्शन को पूर्ण करने की आशा से, विद्रोह करेंगे। पर तेरी कौम के ये हिंसक व्यक्‍ति अपने लक्ष्य में सफल न होंगे।</verse>
				<verse number="15">“तब उत्तर देश का राजा चढ़ाई करेगा, और मोर्चाबन्‍दी कर एक सुदृढ़ नगर पर कब्‍जा कर लेगा। दक्षिण देश की सेनाएँ उसके सामने टिक न पाएंगी, और न उसके चुने हुए योद्धाओं के दलों में इतनी शक्‍ति होगी कि वे उसका सामना कर सकें।</verse>
				<verse number="16">इसलिए उत्तर देश का आक्रमणकारी राजा अपनी इच्‍छा के अनुसार सब राज्‍यों के साथ व्‍यवहार करेगा; उसका सामना करनेवाला कोई न होगा। वह हमारे “वैभव-सम्‍पन्न देश’ में पैर जमा लेगा, और समस्‍त देश पर उसका अधिकार हो जाएगा।</verse>
				<verse number="17">इसके बाद वह अपने राज्‍य की सम्‍पूर्ण शक्‍ति को संचित करेगा और दक्षिण देश के साम्राज्‍य को अपने अधिकार में करने के लिए इच्‍छुक होगा। पहले वह राजा के साथ सन्‍धि करेगा और फिर उसको नष्‍ट करने के उद्देश्‍य से उसके साथ अपनी सुकुमारी पुत्री का विवाह भी कर देगा। फिर भी उसकी यह कूटनीति सफल न होगी और उसे कुछ लाभ न होगा।</verse>
				<verse number="18">“तत्‍पश्‍चात् वह समुद्रतट के राज्‍यों पर चढ़ाई करेगा। वह वहां के अनेक राज्‍यों पर अधिकार कर लेगा; किन्‍तु एक सेनाध्‍यक्ष उसके अहंकार को खत्‍म कर देगा। वह उसके अहंकार के अनुकूल उसको बदला देगा।</verse>
				<verse number="19">उत्तर देश का राजा अपने देश के गढ़ों की ओर लौटने के लिए मुंह मोड़ेगा। पर वह मार्ग में ठोकर खाकर गिरेगा और उसका कहीं पता तक न चलेगा।</verse>
				<verse number="20">“तब उसके स्‍थान पर एक ऐसा राजा आएगा जो हमारे ‘महिमामंडित राज्‍य’ में कर एकत्र करनेवाले को भेजेगा। किन्‍तु कुछ दिन बाद ही उसका पतन हो जाएगा। उसका पतन न क्रोध के कारण होगा और न युद्ध में हारने के कारण होगा।</verse>
				<verse number="21">“उसके स्‍थान पर एक तुच्‍छ व्यक्‍ति गद्दी पर बैठेगा जो राज्‍य-प्रतिष्‍ठा के योग्‍य नहीं होगा। वह चापलूसी के माध्‍यम से राज्‍य प्राप्‍त करेगा। जब जनता असावधान होगी तब वह बिना चेतावनी दिए गद्दी पर बैठ जाएगा।</verse>
				<verse number="22">सेनाएँ उसके सामने पूर्णत: नष्‍ट और छिन्न-भिन्न हो जाएँगी, हमारा “विधान का प्रमुख व्यक्‍ति’ भी उसकी बाढ़ में बह जाएगा।</verse>
				<verse number="23">जो राज्‍य उसके साथ सन्‍धि करेगा, वह उस राज्‍य से भी कपटपूर्ण व्‍यवहार करेगा। वह कुछ लोगों के बल पर शक्‍तिशाली बन जाएगा।</verse>
				<verse number="24">वह बिना चेतावनी दिए प्रदेश के समृद्ध भागों पर हमला करेगा। वह ऐसे-ऐसे दुष्‍कर्म करेगा जो कई पीढ़ियों तक उसके पूर्वजों ने कभी नहीं किए थे। वह लूट का माल और धन-सम्‍पत्ति अपने लोगों में बांट देगा। वह कुछ समय तक सुदृढ़ गढ़ों के विरुद्ध षड्‍यन्त्र रचेगा।</verse>
				<verse number="25">उसके बाद वह अपनी ताकत और अपने साहस के कारण इतना उत्तेजित होगा कि वह एक विशाल सेना को लेकर दक्षिण देश पर हमला कर देगा। दक्षिण देश का राजा भी महाविशाल सेना के साथ युद्ध में उसका सामना करेगा, किन्‍तु वह उसके सम्‍मुख टिक न पाएगा; क्‍योंकि स्‍वयं उसके देश में उसके विरुद्ध षड्‍यन्त्र रचे जाएँगे।</verse>
				<verse number="26">यहाँ तक कि वे लोग जो उसके साथ एक ही थाली में खाते हैं, उसके पतन में हाथ बटाएंगे। उसकी सेना नष्‍ट हो जाएगी। अनेक सैनिक मौत के घाट उतार दिए जाएंगे।</verse>
				<verse number="27">तब दोनों राजाओं के मन कुकर्म करने पर उतारू हो जाएंगे। वे एक ही मेज पर बैठकर भी एक दूसरे से झूठ बोलेंगे। परन्‍तु उससे कुछ लाभ न होगा; क्‍योंकि निश्‍चित किए गए युगान्‍त की अवधि अब तक समाप्‍त नहीं हो पायी है।</verse>
				<verse number="28">“तब उत्तर देश का राजा दक्षिण देश की विशाल लूट लिये हुए अपने देश लौटेगा। किन्‍तु उसका हृदय पवित्र विधान के विरुद्ध होगा। वह अपनी इच्‍छा के अनुसार महिमा-मंडित पवित्र नगर में कार्य करेगा और फिर अपने देश लौटेगा।</verse>
				<verse number="29">“निश्‍चित समय पर वह पुन: दक्षिण देश पर आक्रमण करेगा, किन्‍तु इस बार की स्‍थिति पहले की स्‍थिति से भिन्न होगी।</verse>
				<verse number="30">समुद्रतट के निवासी कित्तियों के जहाजी बेड़े उसके विरुद्ध दक्षिण देश में आएंगे और वह डर कर वापस लौटेगा। वह लौटते समय अपना क्रोध महिमामंडित पवित्र नगर पर उतारेगा और पवित्र विधान के विरुद्ध अपनी इच्‍छा पूरी करेगा। लौटने के बाद वह वह उन लोगों को ढूंढ़ेगा जिन्‍होंने पवित्र विधान को त्‍याग दिया है।</verse>
				<verse number="31">उसके द्वारा भेजे गए सैन्‍यदल पवित्र-स्‍थान और गढ़ को अशुद्ध कर देंगे। वे निरन्‍तर अग्‍नि-बलि को बन्‍द कर देंगे। वे उस घृणित वस्‍तु को प्रतिष्‍ठित करेंगे जो विध्‍वंस का कारण होगी।</verse>
				<verse number="32">जो व्यक्‍ति विधान को तोड़ेगा, उसको वह मीठी-मीठी बातों से बहका देगा। किन्‍तु जिन लोगों को परमेश्‍वर का ज्ञान होगा वे अपने विश्‍वास में अटल रहेंगे और उचित कार्य करेंगे।</verse>
				<verse number="33">जो लोग समझदार हैं, वे जनता के अनेक लोगों को समझाएंगे। किन्‍तु अपने इस कार्य के लिए उन्‍हें शहीद होना पड़ेगा: वे तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे; वे जलती हुई आग में फेंके जाएंगे; वे बन्‍दीगृह में डाले जाएंगे और उनकी धन-सम्‍पत्ति लूट ली जाएगी। यह कष्‍ट केवल कुछ दिनों के लिए होगा।</verse>
				<verse number="34">जब उन पर कष्‍ट आएगा, तब उन्‍हें कुछ सहायता प्राप्‍त होगी; किन्‍तु अनेक लोग उनकी चापलूसी करके उनसे मिल जाएंगे।</verse>
				<verse number="35">कुछ समझदार लोग भी विधान से गिर जाएंगे। वे इसलिए गिरेंगे कि वे अपने विश्‍वास के लिए जांचे और परखे जाएं, वे अपने विश्‍वास में शुद्ध और उज्‍ज्‍वल किए जाएं। यह स्‍थिति युगान्‍त तक बनी रहेगी; क्‍योंकि इन सब बातों का अन्‍त ठहराए हुए समय पर होगा।</verse>
				<verse number="36">“और वह राजा अपनी इच्‍छा के अनुसार कार्य करेगा। वह स्‍वयं को सब देवताओं से ऊपर प्रतिष्‍ठित करेगा और अपने आपको उनसे बड़ा बताएगा। वह ईश्‍वरों के ईश्‍वर, परमेश्‍वर के विरुद्ध भी अनोखी बातें बोलेगा। वह तब तक सफल होता रहेगा जब तक कि उसके पाप का घड़ा भर न जाए; क्‍योंकि जो निश्‍चित है, वह तो होगा ही।</verse>
				<verse number="37">वह अपने पूर्वजों के देवताओं की परवाह भी नहीं करेगा और न स्‍त्रियों के प्रिय इष्‍ट देव की भी। वस्‍तुत: वह किसी भी देवता की परवाह नहीं करेगा, क्‍योंकि वह सब देवताओं से ऊपर स्‍वयं को प्रतिष्‍ठित करेगा।</verse>
				<verse number="38">वह इन देवताओं के स्‍थान पर ‘गढ़ के देवता’ की पूजा करेगा। इस देवता को उसके पूर्वज भी नहीं जानते थे। वह सोना, चांदी, बहुमूल्‍य मणि तथा कीमती भेंट अपने इस गढ़ देवता को चढ़ाएगा।</verse>
				<verse number="39">वह एक विदेशी देवता की सहायता से सब सुदृढ़ गढ़ों पर आक्रमण करेगा। जो लोग उसको अपना शासक स्‍वीकार कर लेंगे, उनको वह बहुत सम्‍मान देगा। वह उनको अनेक लोगों पर शासक नियुक्‍त करेगा और उनको पुरस्‍कार में भूमि प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="40">“अन्‍तिम समय में दक्षिण देश का राजा उस पर आक्रमण करेगा। किन्‍तु उत्तर देश का राजा रथों, घुड़सवारों और जहाजी बेड़ों के साथ बवंडर के समान उस पर टूट पड़ेगा। वह अनेक देशों में घुस जाएगा। वह उनको उलट-पुलट देगा और उनमें से गुजरता हुआ आगे बढ़ जाएगा।</verse>
				<verse number="41">वह हमारे ‘वैभव-सम्‍पन्न देश’ में भी आएगा। हमारे देश के लाखों निवासी मौत के घाट उतारे जाएंगे। किन्‍तु एदोम और मोआब तथा अम्‍मोन देश का मुख्‍य भाग उसके विनाशकारी हाथ से बच जाएंगे।</verse>
				<verse number="42">वह अन्‍य देशों को दबोचने के लिए अपना हाथ बढ़ाएगा और मिस्र देश उसके हाथ से बच नहीं सकेगा।</verse>
				<verse number="43">वह मिस्र देश के सोने-चांदी तथा अन्‍य कीमती वस्‍तुओं का मालिक बन जएगा। लीबिया और इथियोपिआ देश के निवासी भी उसके अधीन हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="44">किन्‍तु पूर्व और उत्तर से समाचार आएगा, जिसे सुनकर वह व्‍याकुल हो जाएगा और क्रोध में भरा हुआ अनेक लोगों का नाश करने और उनको निर्वंश करने के लिए वहां से निकलेगा।</verse>
				<verse number="45">वह समुद्र और तेजोमय पवित्र पर्वत के मध्‍य अपने राजसी तम्‍बू गाड़ेगा। तो भी उसका अन्‍त होगा ही। उसको बचाने वाला कोई न होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">“उस समय महा स्‍वर्गदूत मीखाएल, जो तेरी कौम का रक्षक-दूत है, रक्षा के लिए आएगा। वह संकट का समय होगा। राष्‍ट्र की उत्‍पत्ति से लेकर अब तक ऐसा संकट कभी नहीं हुआ। परन्‍तु इसी संकट-काल में तेरी कौम का उद्धार भी किया जाएगा। जिन लोगों के नाम ग्रन्‍थ में लिखे हुए हैं, वे मुक्‍त किए जाएंगे।</verse>
				<verse number="2">जो भूमि के नीचे कबर में सोए हुए हैं, उनमें से अनेक जाग उठेंगे: कुछ को शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त होगा, कुछ को अपमान और स्‍थायी घृणा का पात्र बनना होगा।</verse>
				<verse number="3">जो समझदार होंगे, वे आकाशमण्‍डल के उज्‍ज्‍वल नक्षत्रों के सदृश आलोकित होंगे। जिन्‍होंने अनेक व्यक्‍तियों को सद्‍मार्ग पर उन्‍मुख किया है, वे सदा-सर्वदा तारों के समान प्रकाशवान होंगे।</verse>
				<verse number="4">दानिएल, तू इस ग्रन्‍थ पर मुहर लगा, और युगांत तक के लिए इन बातों को सुरक्षित रख। अनेक लोग पूछताछ के लिए यहाँ-वहाँ भाग-दौड़ करेंगे, और अपने ज्ञान की वृद्धि करेंगे ।”</verse>
				<verse number="5">‘जब मैं–दानिएल ने ऊपर देखा, तो मुझे और दो व्यक्‍ति दिखाई दिए। एक व्यक्‍ति नदी के इस पार खड़ा था और दूसरा व्यक्‍ति नदी के उस पार।</verse>
				<verse number="6">मैंने नदी के जल के ऊपर खड़े तथा सन के वस्‍त्र पहिने हुए व्यक्‍ति से पूछा, “इन आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों के घटित होने में कितना समय शेष है?”</verse>
				<verse number="7">उसने अपना दाहिना और बायाँ हाथ आकाश की ओर उठाया, और मैंने उसको शाश्‍वत और जीवित परमेश्‍वर की शपथ लेते हुए सुना: “साढ़े तीन वर्ष तक यह दशा रहेगी। जब पवित्र लोगों का बल टूटते-टूटते समाप्‍त हो जाएगा, तब ये बातें पूरी होंगी।”</verse>
				<verse number="8">मैंने उसकी यह बात सुनी किन्‍तु मैं नहीं समझा। अत: मैंने उससे फिर पूछा, “मेरे स्‍वामी, इन बातों का अन्‍तिम परिणाम क्‍या होगा?”</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु उसने उत्तर दिया, “दानिएल, अब जा! ये बातें युगान्‍त के लिए मुहर-बन्‍द कर दी गई हैं।</verse>
				<verse number="10">इस अवधि में अनेक विश्‍वासी जन स्‍वयं को शुद्ध, निर्मल और उज्‍ज्‍वल कर लेंगे, किन्‍तु दुर्जन दुष्‍कर्म ही करते रहेंगे, और कोई भी दुष्‍कर्मी इन बातों को नहीं समझ पाएगा। पर जो समझदार हैं, वे ही इसको समझेंगे।</verse>
				<verse number="11">जिस दिन पवित्र मन्‍दिर में नित्‍य अग्‍नि-बलि चढ़ाना बन्‍द कर दिया जाएगा और घृणित वस्‍तु वहाँ प्रतिष्‍ठित की जाएगी, जो विनाश का कारण होगी, उस दिन से बारह सौ नब्‍बे दिन व्‍यतीत होंगे।</verse>
				<verse number="12">धन्‍य है वह मनुष्‍य जो धीरज के साथ एक हजार तीन सौ पैंतीस दिन पूरे करेगा।</verse>
				<verse number="13">दानिएल अब तू जा। अपने जीवन के अन्‍त-समय तक अपने मार्ग पर चलता रह और तुझे विश्राम प्राप्‍त होगा। युगांत में तुझे तेरा निर्धारित स्‍थान प्राप्‍त होगा।” ’</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="28">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यहूदा प्रदेश के राजाओं उज्‍जियाह, योताम, आहाज और हिजकियाह के राज्‍य-काल में तथा इस्राएल प्रदेश के राजा यारोबआम बेन-योआश के राज्‍य-काल में प्रभु के सन्‍देश होशे बेन-बएरी को मिले थे।</verse>
				<verse number="2">प्रभु का सन्‍देश होशे के माध्‍यम से यों आरम्‍भ हुआ: प्रभु ने होशे को आदेश दिया, ‘जा, किसी वेश्‍या स्‍त्री से विवाह कर और उससे सन्‍तान उत्‍पन्न कर। यह सन्‍तान भी अपनी मां के समान निष्‍ठावान नहीं होगी। इस देश ने मुझ-प्रभु का अनुसरण करना छोड़ दिया है, और यह अन्‍य देवताओं की पूजा करने लगा है। यह देश वेश्‍या के समान मेरे प्रति निष्‍ठावान नहीं रहा।’</verse>
				<verse number="3">अत: होशे गया। उसने गोमेर नामक स्‍त्री से विवाह किया। उसके पिता का नाम दिब्‍लाइम था। गोमेर गर्भवती हुई। उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने होशे से यह कहा: ‘तू अपने पुत्र का नाम यिज्रएल रख; क्‍योंकि कुछ समय पश्‍चात् मैं राजा येहू के परिवार को यिज्रएल घाटी में बहाए गए रक्‍त के लिए दण्‍ड दूंगा। मैं इस्राएल वंश के राज्‍य का अंत करूंगा।</verse>
				<verse number="5">उस दिन मैं यिज्रएल घाटी में इस्राएल-राज्‍य की शक्‍ति को, उसके धनुष को तोड़ूंगा।’</verse>
				<verse number="6">गोमेर पुन: गर्भवती हुई। उसने एक पुत्री को जन्‍म दिया। प्रभु ने होशे से यह कहा, ‘तू पुत्री का नाम लो-रूहामाह रख, क्‍योंकि मैं फिर कभी इस्राएल वंश पर दया नहीं करूंगा; उसे कदापि क्षमा नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="7">पर मैं यहूदा वंश पर दया करूंगा। मैं उसको मुक्‍त करूंगा; धनुष से नहीं, तलवार से नहीं, युद्ध से नहीं, अश्‍व से नहीं, घुड़सवार सैनिकों से नहीं, वरन् मैं स्‍वयं, उसका प्रभु परमेश्‍वर, उसे मुक्‍त करूंगा।’</verse>
				<verse number="8">लो-रूहामाह का दूध छुड़ाने के पश्‍चात् गोमेर गर्भवती हुई। उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने होशे से यह कहा, ‘तू पुत्र का नाम लो-अम्‍मी रख; क्‍योंकि तुम अब मेरे निज लोग नहीं रहे, और न मैं तुम्‍हारा परमेश्‍वर रहा।’</verse>
				<verse number="10">इस्राएली राष्‍ट्र की जनसंख्‍या सागर-तट के रेत कणों के सदृश असंख्‍य हो जाएगी, जिनको न मापा जा सकता है और न जिनकी गणना ही की जा सकती है। जिस स्‍थान में उनको ‘लो-अम्‍मी’ अर्थात् ‘मेरे लोग नहीं’ कहा गया था, वही उन्‍हें कहा जाएगा, ‘जीवित परमेश्‍वर की संतान’।</verse>
				<verse number="11">यहूदा प्रदेश के निवासी, और इस्राएल प्रदेश के निवासी परस्‍पर संगठित होंगे; वे अपने लिए एक नेता को नियुक्‍त करेंगे; तत्‍पश्‍चात् वे इस देश में ऊंचे उठते जाएंगे। यिज्रएल का वह दिन, महा दिवस होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">तुम अपने जाति-भाइयों को इस नाम से सम्‍बोधित करो, ‘अम्‍मी’, ‘मेरे अपने लोग’! तुम अपनी बहिनों को इस नाम से सम्‍बोधित करो: ‘रूहामाह’, ‘जिन पर दया की गई’।</verse>
				<verse number="2">मेरे बच्‍चो, अपनी मां इस्राएल को समझाओ; वह मेरी पत्‍नी नहीं रही, और न मैं उसका पति। उसे समझाओ कि वह अपने चेहरे से वेश्‍यापन दूर करे; और अपने स्‍तनों के मध्‍य से वेश्‍यावृत्ति के चिह्‍नों को!</verse>
				<verse number="3">अन्‍यथा मैं उसके कपड़े उतार कर उसको नग्‍न कर दूंगा, जैसे वह नग्‍न थी, उस दिन जब वह पैदा हुई थी! मैं उसे उजाड़ प्रदेश के सदृश उजाड़ दूंगा; शुष्‍क प्रदेश के सदृश सुखा दूंगा; मैं उसे एक-एक बूंद पानी के लिए तड़पाकर मार डालूंगा।</verse>
				<verse number="4">मैं उसकी सन्‍तान पर भी दया नहीं करूंगा; क्‍योंकि वे जारज सन्‍तान हैं।</verse>
				<verse number="5">उनकी मां वेश्‍या थी; उनकी जननी निर्लज्‍ज थी। उनकी मां ने यह कहा था, ‘मैं अपने प्रेमियों के साथ अभिसार करूंगी। वे ही तो मुझे रोटी देते हैं, पीने को पानी देते हैं; ऊन, पटसन, तेल और पेय भी उन्‍हीं की कृपा से मुझे प्राप्‍त होते हैं।’</verse>
				<verse number="6">अत: मैं उसके मार्ग में कांटे बोऊंगा; उसके मार्ग में बाधा की दीवार खड़ी करूंगा; ताकि वह अपने अभिसार-मार्ग पर न जा सके।</verse>
				<verse number="7">वह अपने प्रेमियों का पीछा करेगी, पर वह उन्‍हें पकड़ न पाएगी, वह उन्‍हें खोजेगी, पर वह उन्‍हें पा न सकेगी। तब वह यह कहेगी: ‘मैं अपने पुराने पति के पास लौट जाऊंगी; क्‍योंकि मेरी उस समय की स्‍थिति आज की स्‍थिति से अच्‍छी थी।’</verse>
				<verse number="8">वह नहीं जानती थी कि मैं ही उसको अन्न, अंगूर-रस और तेल देता था। मैंने ही उसके सोना-चांदी की समृद्धि की थी, जिसको उन्‍होंने बअल देवता के लिए प्रयुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="9">अत: अब मैं अन्न-ऋतु में अन्न, अंगूर-मौसम पर अंगूर की फसल उसे नहीं दूंगा। जिस ऊन और पटसन वस्‍त्र से वह अपनी नग्‍नता ढांपती है, उसको मैं वापस ले लूंगा।</verse>
				<verse number="10">अब मैं उसके प्रेमियों के सम्‍मुख उसके तन को उघाड़ूंगा, मेरे हाथ से उसे कोई न छुड़ा सकेगा।</verse>
				<verse number="11">उसके आनन्‍द-उत्‍सवों का, यात्रा-पर्वों, नवचंद्र-पर्वों, विश्राम-दिवसों और सब निर्धारित पर्वों का मैं अन्‍त कर दूंगा।</verse>
				<verse number="12">जिन अंगूर-उद्यानों और अंजीर-कुंजों के विषय में उसने यह कहा था, ‘यह मेरी कमाई है, मेरे प्रेमियों ने मुझे यह उपहार में दिया है’, उनको मैं उजाड़ दूंगा, जंगल बना दूंगा, जंगली जानवर उनको चर जाएंगे।</verse>
				<verse number="13">बअल देवताओं के पर्व-दिवसों पर उसने उनके लिए धूप-द्रव्‍य जलाए थे; उसने नत्‍थ और हार पहिनकर स्‍वयं को सजाया था; और मुझ-प्रभु को भूलकर अपने प्रेमियों से अभिसार करने गई थी। मैं उसको इन सब कार्यों के लिए दण्‍ड दूंगा। यह प्रभु की वाणी है</verse>
				<verse number="14">देख, अब मैं उसे मोहित करके, निर्जन प्रदेश में ले जाऊंगा; मैं वहाँ उससे प्रेम से बातें करूंगा।</verse>
				<verse number="15">वहाँ उसके अंगूर-उद्यान उसे लौटा दूंगा; मैं कष्‍ट की घाटी को आशा के द्वार में बदल दूंगा। वहाँ वह मेरे प्रेम का प्रत्‍युत्तर देगी; जैसे वह किशोरावस्‍था में मुझे प्रत्‍युत्तर देती थी, जब वह मिस्र देश से बाहर निकली थी।</verse>
				<verse number="16">उस दिन वह मुझे ‘मेरा पति’ कहेगी; और मुझे ‘मेरा बअल’ नाम से फिर कभी नहीं पुकारेगी।</verse>
				<verse number="17">मैं उसके ओंठों पर से बअल देवताओं का नाम हटा दूंगा। उनका नाम फिर कभी स्‍मरण नहीं किया जाएगा। यह प्रभु की वाणी है।</verse>
				<verse number="18">तब मैं उस दिन इस्राएली राष्‍ट्र की ओर से वन-पशुओं, आकाश के पक्षियों और भूमि पर रेंगनेवाले जीव-जंतुओं से सन्‍धि स्‍थापित करूंगा। मैं पृथ्‍वी पर से युद्ध के शस्‍त्र, तलवार और धनुष − तोड़ दूंगा। मैं तुझे सुख-चैन की नींद प्रदान करूंगा।</verse>
				<verse number="19">मैं तेरे साथ शाश्‍वत विवाह-सम्‍बन्‍ध स्‍थापित करूंगा। तेरे साथ धार्मिकता, न्‍याय, करुणा और दया के बन्‍धन में विवाह-सम्‍बन्‍ध स्‍थापित करूंगा।</verse>
				<verse number="20">मैं तुझसे सच्‍चाई के साथ विवाह करूंगा। तब तुझे मुझ-प्रभु का अनुभव प्राप्‍त होगा।</verse>
				<verse number="21">प्रभु की यह वाणी है: मैं उस दिन आकाश को आदेश दूंगा, और आकाश पृथ्‍वी पर वर्षा करेगा।</verse>
				<verse number="22">तब पृथ्‍वी अन्न, अंगूर-रस और तेल उत्‍पन्न करेगी, और वे यिज्रएल को समृद्ध करेंगे।</verse>
				<verse number="23">मैं इस्राएली राष्‍ट्र को स्‍वयं भूमि पर बोऊंगा। मैं लो-रूहामाह पर दया करूंगा। मैं लो-अम्‍मी से यह कहूंगा: ‘तू मेरा अपना है ’; और वह मुझसे यह कहेगा, ‘तू मेरा परमेश्‍वर है।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">प्रभु ने मुझे यह आदेश दिया, ‘पुन: जा, और प्रेम कर उस परकीया और व्‍यभिचारिणी स्‍त्री से, जैसे मैं-प्रभु भी इस्राएली लोगों से प्रेम करता हूं; यद्यपि वे अन्‍य देवताओं की ओर उन्‍मुख हो उनकी पूजा करते हैं, और किशमिश की रोटियाँ पसन्‍द करते हैं जो मूर्तियों के सम्‍मुख चढ़ाई जाती है।’</verse>
				<verse number="2">अत: मैंने चांदी के पन्‍द्रह सिक्‍कों, और डेढ़ सौ किलो जौ में उसको पुन: प्राप्‍त किया।</verse>
				<verse number="3">मैंने उससे यह कहा, ‘तुम्‍हें बहुत दिन तक मेरी बन कर रहना होगा। तुम वेश्‍यावृत्ति नहीं करोगी। तुम परपुरुष से सहवास नहीं करोगी; मैं भी तुम्‍हारे साथ ऐसा ही व्‍यवहार करूंगा।’</verse>
				<verse number="4">इसी प्रकार इस्राएली बहुत दिनों तक बिना राजा के निवास करेंगे। न उनका कोई शासक होगा, और न वे बलि चढ़ा सकेंगे। उनके न पूजा-स्‍तम्‍भ होंगे, और न एपोद और न गृह-देवताओं की मूर्तियाँ।</verse>
				<verse number="5">तत्‍पश्‍चात् इस्राएली लौटेंगे, और अपने प्रभु परमेश्‍वर तथा अपने राजा दाऊद को खोजेंगे। वे प्रभु की आशिष के लिए, जो वह आनेवाले दिनों में उन्‍हें देगा, भय से कांपते हुए प्रभु के पास आएंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">ओ इस्राएली राष्‍ट्र! प्रभु के ये शब्‍द सुन: प्रभु ने इस देश के निवासियों के विरुद्ध मुकदमा किया है। इस देश में न सच्‍चाई है, और न करुणा। इस देश में परमेश्‍वर का ज्ञान भी नहीं है।</verse>
				<verse number="2">यहाँ लोग झूठी शपथ खाते हैं। वे धोखा देते हैं। वे हत्‍यारे, चोर और व्‍यभिचारी हैं। वे व्‍यवस्‍था की सीमा का उल्‍लंघन करते हैं, यहाँ हत्‍या के बाद हत्‍या होती है।</verse>
				<verse number="3">इस कारण देश मृत्‍यु-शोक मना रहा है, सब निवासी कष्‍ट से मुरझा गए हैं; वन-पशु, आकाश के पक्षी; समुद्र की मछलियाँ भी मर गई हैं।</verse>
				<verse number="4">फिर भी कोई मनुष्‍य मुकदमा न करे, कोई मनुष्‍य दोषारोपण न करे। ओ पुरोहित, मुझे तुझसे शिकायत है।</verse>
				<verse number="5">तू दिन-दोपहर ठोकर खाता है; और रात में नबी भी तेरे साथ ठोकर खाता है। तेरे अपने लोग नष्‍ट हो गए।</verse>
				<verse number="6">मेरे निज लोग ईश्‍वरीय ज्ञान के अभाव में नष्‍ट हो गए। तूने मेरा ज्ञान प्राप्‍त करना स्‍वीकार नहीं किया, इसलिए मैं भी तुझे पुरोहित-पद पर स्‍वीकार नहीं करूंगा। तू मुझ-परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था भूल गया, अत: मैं भी तेरे पुरोहित-वंश को भूल जाऊंगा।</verse>
				<verse number="7">जैसे-जैसे पुरोहितों की संख्‍या बढ़ती जाती है, वैसे ही मेरे प्रति उनका पाप भी। मैं उनके सम्‍मान को अपमान में बदल दूंगा।</verse>
				<verse number="8">वे मेरी प्रजा के पाप पर पलते हैं; वे उनके अधर्म के भूखे-प्‍यासे हैं।</verse>
				<verse number="9">जो दशा लोगों की होगी वही पुरोहितों की भी होगी! मैं उनके आचरण के लिए उन्‍हें दण्‍ड दूंगा, मैं उनके कामों के अनुरूप उन्‍हें प्रतिफल दूंगा।</verse>
				<verse number="10">वे खाएंगे, पर सन्‍तुष्‍ट न होंगे। सन्‍तान-उत्‍पत्ति के लिए अन्‍य देवताओं की पूजा करेंगे, पर उनको सन्‍तान न होगी; क्‍योंकि उन्‍होंने अपनी वेश्‍यावृत्ति के लिए मुझ-प्रभु को त्‍याग दिया है।</verse>
				<verse number="11">शराब, नई शराब पीने से समझ पर परदा पड़ जाता है।</verse>
				<verse number="12">मेरे निज लोग काठ के पुतले से सलाह लेते हैं, वे पूजा के डण्‍डों से शकुन पूछते हैं! वेश्‍यावृत्ति की आत्‍मा ने उन्‍हें पथभ्रष्‍ट कर दिया है। उन्‍होंने मुझ-परमेश्‍वर को त्‍याग कर अन्‍य देवताओं पर विश्‍वास किया है।</verse>
				<verse number="13">वे पहाड़ी शिखर की वेदियों पर बलि चढ़ाते हैं; वे पहाड़ियों पर, बांज, चिनार और एला वृक्षों के नीचे धूप जलाते हैं; क्‍योंकि उन्‍हें इन वृक्षों की छाया भली लगती है। तुम्‍हारी पुत्रियाँ भी वेश्‍यावृत्ति करती हैं। तुम्‍हारी बहुएँ भी व्‍यभिचार करती हैं।</verse>
				<verse number="14">पर मैं तुम्‍हारी पुत्रियों की वेश्‍यावृत्ति के लिए, तुम्‍हारी बहुओं के व्‍यभिचार के लिए, उन्‍हें दण्‍ड नहीं दूंगा; क्‍योंकि स्‍वयं पुरुष वेश्‍याओं के साथ गमन करते हैं। वे देवालयों की वेश्‍याओं के साथ बलि चढ़ाते हैं। ये नासमझ लोग नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="15">ओ इस्राएल प्रदेश! यद्यपि तूने मेरे साथ विश्‍वासघात किया, तथापि यहूदा प्रदेश अधर्म न करे। गिलगाल नगर में प्रवेश मत करो। बेत-आवेन पर पूजा के लिए मत चढ़ो। वहाँ ‘जीवित परमेश्‍वर की सौगन्‍ध’ मत लो।</verse>
				<verse number="16">हठीली कलोर के समान इस्राएली जाति भी हठीली है। अत: क्‍या अब प्रभु विशाल चरागाह में चरते हुए मेमने के समान उन्‍हें चरा सकता है? कदापि नहीं।</verse>
				<verse number="17">एफ्रइम मूर्तियों से चिपका है, उसे चिपका रहने दो।</verse>
				<verse number="18">वे अब शराबियों का गिरोह बन गए हैं; वे वेश्‍यावृत्ति में लग गये हैं। उन्‍हें सम्‍मान से अधिक अपना अपमान प्रिय है।</verse>
				<verse number="19">पवन अपने पंखों में लपेट कर उन्‍हें उड़ा ले जाएगा; वे अपने बलि-कर्मों के लिए लज्‍जित होंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">ओ पुरोहितो, यह सुनो। ओ इस्राएल वंश, ध्‍यान दे। ओ राज-परिवार, कान दे। तेरा न्‍याय किया जाएगा। तुम मिस्‍पाह नगर में एक फन्‍दा हो, ताबोर पर्वत पर बिछे एक जाल हो।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने शिट्टीम का गड्ढा गहरा किया है! मैं उन सब को दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="3">मैं एफ्रइम को जानता हूं, इस्राएल भी मुझसे छिपा नहीं है। ओ एफ्रइम, अभी तूने वेश्‍यावृत्ति की है; ओ इस्राएल, तू अशुद्ध हुआ है।</verse>
				<verse number="4">तेरे कर्म तुझे मुझ-परमेश्‍वर की ओर लौटने नहीं देते; क्‍योंकि वेश्‍यावृत्ति की आत्‍मा तेरे भीतर है। तूने मुझ-प्रभु का अनुभव नहीं किया।</verse>
				<verse number="5">इस्राएल प्रदेश का अहंकार उसके मुंह पर साक्षी दे रहा है! एफ्रइम अपने अधर्म के कारण ठोकर खाएगा। यहूदा प्रदेश भी उनके साथ ठोकर खाएगा!</verse>
				<verse number="6">वे अपने गाय-बैल, भेड़-बकरियों को लेकर प्रभु की खोज में निकलेंगे, पर वे उसे पा नहीं सकेंगे, क्‍योंकि प्रभु ने स्‍वयं को उनसे अलग कर लिया है।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने प्रभु से विश्‍वासघात किया है। उन्‍होंने जारज सन्‍तान उत्‍पन्न की है। अब आक्रमणकारी उनके खेत-खलियान खा जाएंगे।</verse>
				<verse number="8">गिबआ नगर में नरसिंगा फूंको। रामा नगर में तुरही बजाओ। बेत-आवेन में युद्ध-नाद करो: ‘ओ बिन्‍यामिन, हम तेरे साथ हैं।’</verse>
				<verse number="9">मैं इस्राएली कुलों के सम्‍बन्‍ध में यह भविष्‍यवाणी घोषित करता हूं, जो सच सिद्ध होगी: दण्‍ड-दिवस पर एफ्रइम पूर्णत: नष्‍ट होगा।</verse>
				<verse number="10">यहूदा प्रदेश के शासक भूमि की सीमाओं को तोड़नेवाले बन गए हैं। मैं उन पर जल के सदृश अपने क्रोध की वर्षा करूंगा।</verse>
				<verse number="11">एफ्रइम अत्‍याचारी है, वह न्‍याय का गला घोंट रहा है। वह निस्‍सारता के पीछे हाथ धोकर पड़ा है।</verse>
				<verse number="12">परन्‍तु मैं एफ्रइम की देह में सड़ा घाव हूं, यहूदा के घर में लगा घुन हूं!</verse>
				<verse number="13">जब एफ्रइम ने अपना घाव देखा, और यहूदा ने अपना रोग, तब एफ्रइम असीरिया देश को गया। उसने अविलम्‍ब सम्राट से सहायता मांगी। पर वह उसे स्‍वस्‍थ नहीं कर सकता है, वह उसके घाव नहीं भर सकता है।</verse>
				<verse number="14">मैं एफ्रइम के लिए एक सिंह हूं; यहूदा प्रदेश के लिए युवा सिंह हूं; मैं, हां मैं, उन्‍हें फाड़ दूंगा, मैं उन्‍हें मुंह में उठाकर ले जाऊंगा। उन्‍हें मुझसे कोई न छुड़ा सकेगा।</verse>
				<verse number="15">मैं जा रहा हूं, मैं अपने स्‍थान को लौट रहा हूं, जब तक वे अपना अपराध स्‍वीकार न करेंगे और मेरा दर्शन पाने का प्रयत्‍न न करेंगे; जब तक अपने संकट में मुझे नहीं ढूंढ़ेंगे, मैं उनसे विमुख रहूंगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">लोग यह कहते हैं: ‘आओ, हम प्रभु के पास लौटें। उसने हमें क्षत-विक्षत किया है, अब वही हमें स्‍वस्‍थ करेगा। उसने हमें घायल किया है, अब वही हमारे घावों पर पट्टी बांधेगा।</verse>
				<verse number="2">दो दिन पश्‍चात् वह हमें पुनर्जीवित करेगा, और तीसरे दिन वह हमें खड़ा कर देगा, ताकि हम उसके सम्‍मुख जीवित रहें।</verse>
				<verse number="3">आओ, हम प्रभु का अनुभव प्राप्‍त करें। आओ, हम प्रभु के ज्ञान की तलाश करें। ऊषा की तरह उसका प्रकट होना निश्‍चित है। वर्षा की बूंदों के सदृश वह हमारे पास आएगा; भूमि को सींचनेवाली वसंत की वर्षा के समान वह हमारे पास आएगा।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु यह कहता है: ओ एफ्रइम, मैं तेरे साथ कैसा व्‍यवहार करूं? ओ यहूदा, मैं तेरे साथ क्‍या करूं? मेरे प्रति तेरा प्रेम सबेरे के बादल के समान भाप बनकर उड़नेवाली ओस की बूंद के सदृश क्षणभंगुर है।</verse>
				<verse number="5">अत: मैंने नबियों के माध्‍यम से तेरे लोगों पर कठोर प्रहार किए; अपने मुंह के वचनों से मैंने उनका वध किया। सूर्य के सदृश मेरा न्‍याय प्रकट होता है।</verse>
				<verse number="6">मुझे करुणा चाहिए, पशु-बलि नहीं। मैं अग्‍नि-बलि से प्रसन्न नहीं होता, वरन् इस बात से प्रसन्न होता हूं कि तुम मुझ-परमेश्‍वर का ज्ञान प्राप्‍त करो।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने आदम घाट में विधान का उल्‍लंघन किया; वहाँ उन्‍होंने मेरे साथ विश्‍वासघात किया।</verse>
				<verse number="8">गिलआद नगर कुकर्मियों का गढ़ है; वह रक्‍त रंजित नगर है।</verse>
				<verse number="9">जैसे डाकू-दल मार्ग में घात लगाकर राहगीर की प्रतीक्षा करते हैं, वैसे ही पुरोहित भी दल बनाकर शेकेम नगर के मार्ग पर हत्‍या करते हैं। वे महापाप करते हैं।</verse>
				<verse number="10">इस्राएल के पवित्र स्‍थान में मैंने घृणास्‍पद वस्‍तु देखी! वहाँ एफ्रइम वेश्‍यावृत्ति करता है। इस्राएल अशुद्ध हो गया है।</verse>
				<verse number="11">ओ यहूदा, तेरे लिए भी दण्‍ड का समय निश्‍चित है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">जब-जब मैं अपने निज लोगों की समृद्धि लौटाना चाहता हूं, जब-जब मैं इस्राएल को स्‍वस्‍थ करना चाहता हूं, तब-तब एफ्रइम का भ्रष्‍टाचार, तब-तब सामरी राज्‍य के कुकर्म मेरे सम्‍मुख प्रकट हो जाते हैं। लोग विश्‍वासघात करते हैं। चोर घरों में सेंध लगाते हैं; और डाकू घर के बाहर लूटते हैं।</verse>
				<verse number="2">किन्‍तु वे अपने हृदय में यह नहीं विचारते, कि मैं उनके समस्‍त कुकर्मों को स्‍मरण रखता हूं। अब उनके कर्मों ने उन्‍हें चारों ओर से घेर लिया है; उनके कर्म मेरे सम्‍मुख हैं।</verse>
				<verse number="3">वे अपने कुकर्मों से राजा को प्रसन्न करते हैं, और अपने विश्‍वासघात से शासकों को।</verse>
				<verse number="4">वे सब व्‍यभिचारी हैं। वे धधकता हुआ तन्‍दूर हैं; जिसकी आग को रसोइया तब तक नहीं उकसाता जब तक वह आटा गूंध नहीं लेता, और आटा खमीर से फूल नहीं उठता!</verse>
				<verse number="5">राजा के उत्‍सव-दिवस पर शासक शराब की गर्मी से बीमार पड़ जाते हैं। राजा हास-परिहास करनेवालों के साथ अपना भी हाथ फैलाता है।</verse>
				<verse number="6">षड्‍यन्‍त्रकारियों के दिन षड्‍यन्‍त्र की आग में धधकते रहते हैं, सारी रात उनका क्रोध भभकता रहता है। सबेरे वह धधकती ज्‍वाला की तरह फूट पड़ता है।</verse>
				<verse number="7">वे सब तन्‍दूर की तरह भभक रहे हैं। वे अपने शासकों को भस्‍म कर रहे हैं। एक के बाद एक राजा गिरता है; पर कोई भी मुझे नहीं पुकारता।</verse>
				<verse number="8">एफ्रइम अन्‍य राष्‍ट्रों में घुल-मिल गया है। वह न घर का रहा और न घाट का ।</verse>
				<verse number="9">ये विदेशी राष्‍ट्र उसकी शक्‍ति चूस रहे हैं; पर एफ्रइम यह बात नहीं जानता। उसके सिर के बाल सफेद हो गए, पर वह इससे अनजान है।</verse>
				<verse number="10">इस्राएल का अहंकार उसके विरुद्ध गवाही दे रहा है! फिर भी इस्राएली अपने प्रभु परमेश्‍वर की ओर नहीं लौट रहे हैं: इन सब बातों के होते हुए भी वे उसको नहीं ढूंढ़ रहे हैं।</verse>
				<verse number="11">एफ्रइम मूर्ख और नासमझ कबूतर है; वह सहायता के लिए पुकारता तो है मिस्र देश को, पर जाता है असीरिया देश के पास!</verse>
				<verse number="12">जब वे आएंगे तब मैं उन पर अपना जाल फेंकूंगा। आकाश के पक्षियों के समान मैं उनको फंसाकर नीचे लाऊंगा। मैं उनके कुकर्मों के लिए उन्‍हें दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="13">धिक्‍कार है उन्‍हें! वे मेरे मार्ग से भटक गए हैं। सर्वनाश हो उनका! उन्‍होंने मुझसे विद्रोह किया है। मैं उनका उद्धार करना चाहता हूं; पर वे मेरे विरुद्ध झूठ बोलते हैं।</verse>
				<verse number="14">वे हृदय से मेरी दुहाई नहीं देते; वे शय्‍या पर पड़े-पड़े हाय-हाय करते हैं। वे अन्न और अंगूर की फसल के लिए विधर्मियों के समान अपने शरीर को घायल करते हैं; और यों मुझसे विद्रोह करते हैं।</verse>
				<verse number="15">मैंने ही युद्ध के लिए उनकी भुजाओं को प्रशििक्षत किया था, मैंने ही उनकी भुजाओं में बल भरा था; फिर भी वे मेरे विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचते हैं।</verse>
				<verse number="16">वे बअल देवता की ओर लौटते हैं; वे धोखेबाज धनुष की तरह हैं। उनके शासक अपने अहंकारपूर्ण वचनों के कारण तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे। यह सुन्‍कर मिस्र देश में उनका मजाक उड़ाया जाएगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">चेतावनी के लिए नरसिंगा फूंको, प्रभु के निवास के ऊपर एक गिद्ध मंडरा रहा है! ओ इस्राएलियो, तुमने मेरे विधान का उल्‍लंघन किया; मेरी व्‍यवस्‍था के विरुद्ध विद्रोह किया।</verse>
				<verse number="2">अब तुम मेरी यह दुहाई दे रहे हो: ‘ओ परमेश्‍वर! हम तुझे जानते हैं। हम तो इस्राएली हैं।’</verse>
				<verse number="3">तुमने भलाई को ठुकरा दिया; अत: शत्रु तुम्‍हारा पीछा करेगा।</verse>
				<verse number="4">तुम राजा चुनते हो, पर मेरे माध्‍यम से नहीं। तुम शासक नियुक्‍त करते हो, पर बिना मेरी जानकारी के। तुम अपने ही विनाश के लिए सोना-चांदी की मूर्तियाँ बनाते हो।</verse>
				<verse number="5">ओ सामरी राज्‍य! मैं तेरे बछड़े की मूर्तियों को ठुकारता हूं; मेरा क्रोध तेरे विरुद्ध भड़क रहा है। ओ इस्राएल, तू कब स्‍वयं को शुद्ध करेगा?</verse>
				<verse number="6">कारीगर ने इस बछड़े की मूर्ति बनाई है। यह मूर्ति ईश्‍वर नहीं है। सामरी राज्‍य का यह बछड़ा टुकड़े-टुकड़े किया जाएगा।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने हवा को बोया है, वे आंधी को काटेंगे। गेहूं के डंठलों में बालें नहीं फूटेंगी; बालें फूटेंगी भी तो उनमें दाने नहीं आएंगे; दाने आएंगे भी तो विदेशी उन्‍हें खा जाएंगे।</verse>
				<verse number="8">इस्राएली राष्‍ट्र हड़प लिया गया, अन्‍य राष्‍ट्रों में उसका अस्‍तित्‍व उपेिक्षत हो गया।</verse>
				<verse number="9">वह जंगली गधा है, जो रेवड़ को छोड़कर अकेला भटकता है। वह असीरिया के पास गया था। एफ्रइम के प्रेमी, किराए के टट्टू हैं।</verse>
				<verse number="10">एफ्रइम ने अन्‍य राष्‍ट्रों से सौदेबाजी कर मित्रता प्राप्‍त की है; पर मैं एफ्रइम-वासियों को दण्‍डित करने के लिए एकत्र करूंगा। वे राजाओं और शासकों की नियुक्‍त करना अविलम्‍ब रोक देंगे।</verse>
				<verse number="11">पाप कर्म के उद्देश्‍य से एफ्रइम ने वेदियों की संख्‍या बढ़ाई है, ये वेदियां एफ्रइम के लिए पाप-वेदियां बन गईं।</verse>
				<verse number="12">यदि मैं अपनी व्‍यवस्‍था को लाखों रूप में लिखता तो भी वह उसके लिए अज्ञात रहती!</verse>
				<verse number="13">इस्राएली बलि चढ़ाना पसंद करते हैं। वे मुझे पशु-बलि चढ़ाते हैं, और स्‍वयं मांस खा जाते हैं! पर मैं–प्रभु बलि पसंद नहीं करता। अब मैं उनके अधर्म को स्‍मरण करूंगा, और उनके पाप-कर्मों के लिए उन्‍हें दण्‍ड दूंगा। वे मिस्र देश की गुलामी में लौट जाएंगे।</verse>
				<verse number="14">इस्राएल अपने बनानेवाले को भूल गया; इस्राएल ने केवल भवन बनाए! यहूदा ने किलाबन्‍द नगरों की संख्‍या में वृद्धि की, मैं उसके नगरों पर अग्‍नि की वर्षा करूंगा, और अग्‍नि उसके किलों को खण्‍डहर बना देगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">ओ इस्राएल, आनन्‍द मत मना, अन्‍य राष्‍ट्रों के समान आनन्‍दित मत हो। तूने अपने परमेश्‍वर को त्‍यागकर अन्‍य देवताओं के प्रति विश्‍वास प्रकट किया है। यों तूने वेश्‍यावृत्ति की। तूने सभी खलियानों में वेश्‍या की कमाई आनन्‍द से ली।</verse>
				<verse number="2">पर तू खलियान के अन्न से, अंगूर के कुण्‍ड से भी तृप्‍त न होगा। नया अंगूर-रस भी तुझे तृप्‍त न कर सकेगा।</verse>
				<verse number="3">तू मुझ-प्रभु के देश में रह न सकेगा; ओ एफ्रइम, तुझे मिस्र देश की गुलामी में लौटना होगा। तू असीरिया देश में अशुद्ध वस्‍तुएँ खाएगा।</verse>
				<verse number="4">इस्राएली लोग प्रभु को अंगूर-रस की पेयबलि न चढ़ा सकेंगे। वे प्रभु को अपने बलि-पशुओं से प्रसन्न न कर पाएंगे। उनकी रोटी शोक करनेवालों की रोटी बनेगी; जो व्यक्‍ति उसको खाएगा, वह अशुद्ध हो जाएगा। उनकी रोटी केवल भूख बुझाने के काम आएगी। उसे प्रभु के भवन में नहीं चढ़ाया जाएगा।</verse>
				<verse number="5">वे प्रभु के निर्धारित पर्व-दिन पर, अथवा यात्रा-पर्व के दिन क्‍या करेंगे?</verse>
				<verse number="6">देखो, वे विनाश से डरकर भाग रहे हैं। पर मिस्र देश उनको एकत्र करेगा, और मेमफिस नगर उनको दफनाएगा! बिच्‍छू पौधे उनकी चांदी की बहुमूल्‍य वस्‍तुओं के मालिक बनेंगे, कांटे उनके तम्‍बूओं पर अधिकार करेंगे!</verse>
				<verse number="7">दण्‍ड-दिवस समीप आ गए; प्रतिकार के दिन आ गए। इस्राएल इसका अनुभव करेगा। तुम्‍हारे महा अधर्म के कारण, तुम्‍हारी अत्‍यधिक घृणा के कारण नबी मूर्ख बन गया है, और जिस पुरुष पर आत्‍मा उतरता है, वह पागल हो गया है।</verse>
				<verse number="8">मेरे परमेश्‍वर के निज लोगों का, एफ्रइम का प्रहरी है − नबी! पर उसके मार्ग पर बहेलिए का जाल बिछाया गया। उसके परमेश्‍वर के भवन में घृणा फैलाई गई।</verse>
				<verse number="9">गिबआ नगर के दिनों में जैसे उन्‍होंने स्‍वयं को भ्रष्‍ट किया था, वैसे ही उन्‍होंने आज बहुत भ्रष्‍टाचार किया है। प्रभु उनके अधर्म को स्‍मरण करेगा, वह उनके पाप-कर्म के लिए उन्‍हें दण्‍ड देगा।</verse>
				<verse number="10">निर्जन प्रदेश में अंगूर के समान मैंने इस्राएल को पाया था; अंजीर के वृक्ष पर, उसके मौसम पर प्रथम फल के सदृश मैंने तुम्‍हारे पूर्वजों को देखा था। जब वे बअल-पओर नगर में आए तब उन्‍होंने बअल के सम्‍मुख स्‍वयं को अर्पित कर दिया। जिस घृणित देवता से उन्‍होंने प्रेम किया, वे उसी के समान स्‍वयं घृणित बन गए!</verse>
				<verse number="11">एफ्रइम का वैभव पक्षी के समान उड़ जाएगा; स्‍त्रियों को न सन्‍तान होगी, न गर्भधारण होगा और न गर्भ रहेगा।</verse>
				<verse number="12">यदि एफ्रइम-निवासी अपने पुत्र-पुत्रियों का पालन-पोषण कर उन्‍हें बड़ा करने का प्रयत्‍न करेंगे, तो मैं उनके पुत्र-पुत्रियों को बालिग बनने के पूर्व ही समाप्‍त कर दूंगा। जब मैं उनके पास से चला जाऊंगा, उनकी दशा दयनीय होगी!</verse>
				<verse number="13">सिंह के बच्‍चे केवल शिकार बनने के लिए अपनी मांद से बाहर निकलते हैं। ऐसे ही एफ्रइम भी केवल वध के लिए अपने बच्‍चों का पालन कर रहा है।</verse>
				<verse number="14">हे प्रभु, उनको दे..! पर क्‍या देगा तू उन्‍हें? गर्भपात करनेवाले गर्भाशय, और सूखे स्‍तन!</verse>
				<verse number="15">उनके कुकर्मों का आरम्‍भ गिलगाल नगर में हुआ था, वहाँ से ही मैं उनसे घृणा करने लगा था। मैं उनके कुकर्मों के कारण अपने निवास से उन्‍हें निकाल दूंगा। मैं उनसे फिर प्रेम नहीं करूंगा। उनके सब शासक विद्रोही हैं।</verse>
				<verse number="16">एफ्रइम का वृक्ष कट गया, उसकी जड़ें सूख गईं। अब उसमें फल नहीं लगेगा। यदि एफ्रइम सन्‍तान उत्‍पन्न करेगा भी तो मैं उसके गर्भ के प्रिय फलों का नाश कर दूंगा।</verse>
				<verse number="17">एफ्रइम ने मेरे परमेश्‍वर की बात नहीं सुनी: अत: वह उसको अपने देश से निकाल देगा; वह एक राष्‍ट्र से दूसरे राष्‍ट्र में भटकता रहेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">इस्राएल एक लहलहाती दाख-लता है। उसमें फल भी लगते हैं। पर जैसे-जैसे उसके फलों की वृद्धि होती है वह देवी-देवताओं की वेदियों की संख्‍या बढ़ाता जाता है। जैसे-जैसे उसका देश उन्नति करता है, वह पूजा-स्‍तम्‍भों को सुन्‍दर बनाता है।</verse>
				<verse number="2">इस्राएलियों की निष्‍ठा विभाजित है; अत: अब उन्‍हें अपने कुकर्मों का फल भुगतना होगा। प्रभु उनकी वेदियों को तोड़ देगा उनके पूजा-स्‍तम्‍भों के टुकड़े-टुकड़े करेगा।</verse>
				<verse number="3">अब वे यह कहेंगे, ‘हमारा कोई राजा नहीं है। हम प्रभु से नहीं डरते। राजा? वह हमारे लिए क्‍या कर सकता है?’</verse>
				<verse number="4">वे सिर्फ बातें बनाते हैं; वे झूठी शपथ खाकर झूठा समझौता करते हैं। जैसे जुते हुए खेतों में धतूरे के पौधे फूलते हैं, वैसे ही न्‍याय-दण्‍ड अंकुरित होगा!</verse>
				<verse number="5">सामरी राज्‍य के निवासी बेत-आवेन के बछड़े की मूर्ति के लिए चिंतित हैं; बछड़े के आराधक उसके लिए शोक मना रहे हैं। पुजारी मूर्ति की महिमा के लिए विलाप कर रहे हैं; क्‍योंकि वह वहाँ से निष्‍कासित हो गई है।</verse>
				<verse number="6">उनके शत्रु बछड़े की मूर्ति को असीरिया देश ले जाएंगे; वे उसको अपने सम्राट के सम्‍मुख भेंट के रूप में प्रस्‍तुत करेंगे। तब एफ्रइम अपमानित होगा; इस्राएल अपनी मूर्ति के कारण लज्‍जित होगा।</verse>
				<verse number="7">सामरी राज्‍य का राजा जल के बुलबुले के समान मिट जाएगा।</verse>
				<verse number="8">इस्राएल के पाप-कर्मों के चिह्‍न, आवेन के पहाड़ी शिखर की वेदियां उजड़ जाएंगी। इस्राएली की वेदियों पर झाड़-झंखाड़ उगने लगेंगे। तब इस्राएली लोग पहाड़ों से कहेंगे: ‘हमें ढक लो!’ और पहाड़ियों से कहेंगे, ‘हम पर गिरो।’</verse>
				<verse number="9">गिबआ नगर के दिनों से इस्राएली पाप करते आ रहे हैं; वहाँ उन्‍होंने मेरे विरुद्ध विद्रोह किया था। गिबआ में उन्‍हें विवश हो युद्ध करना पड़ा।</verse>
				<verse number="10">मैं उन कुकर्मियों को दण्‍ड देने के लिए आया हूं । उनके विरुद्ध अनेक राष्‍ट्रों की सेनाएं एकत्र होंगी। वे अपने पाप और विद्रोह के लिए दण्‍डित होंगे।</verse>
				<verse number="11">एफ्रइम सीखी हुई कलोर है जो अन्न दांवना पसन्‍द करती है। मैंने उसकी सुन्‍दर गरदन पर अब तक जूआ नहीं रखा था, पर अब मैं एफ्रइम की गरदन पर जूआ रखूंगा; यहूदा को खेत जोतना ही होगा। याकूब हेंगा खींचेगा।</verse>
				<verse number="12">अपनी भलाई के लिए धार्मिकता के बीज बोओ, तब करुणा की फसल काटोगे। अपनी परती भूमि को जोतो। प्रभु को ढूंढ़ने का यह समय है, जिससे वह तुम्‍हारे पास आए, और तुम पर धार्मिकता की वर्षा करे।</verse>
				<verse number="13">तुमने अधर्म का बीज बोया था; अत: तुमने अन्‍याय की फसल काटी और झूठ का फल खाया। तुमने अपने रथों पर भरोसा किया। तुम्‍हें अभिमान है कि तुम्‍हारे पास हजारों-हजार महायोद्धा हैं।</verse>
				<verse number="14">अब तुम्‍हारे नगरों में युद्ध का स्‍वर उठेगा; तुम्‍हारे किले खण्‍डहर हो जाएंगे, जैसे शल्‍मान ने युद्ध के दिन बेत-अर्वेल को नष्‍ट किया था, मांएं अपने बच्‍चों के साथ मौत के घाट उतारी गई थीं।</verse>
				<verse number="15">ओ इस्राएल, तेरी घोर दुष्‍टता के लिए तेरे साथ भी ऐसा ही व्‍यवहार किया जाएगा। तूफान में इस्राएल के राजा का पूर्ण विनाश होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">जब इस्राएली राष्‍ट्र बच्‍चा ही था तब से मैं उससे प्रेम कर रहा हूं। मैंने मिस्र देश से उसको निकाला था और उसको अपना पुत्र कहा था।</verse>
				<verse number="2">जितना अधिक मैं उसे बुलाता था, वह मेरे सम्‍मुख से भाग जाता था। वह बअल देवता को पशु-बलि चढ़ाता रहा; वह मूर्तियों के सम्‍मुख धूप-द्रव्‍य जलाता रहा।</verse>
				<verse number="3">मैंने ही एफ्रइम को चलना सिखाया था; मैं उसको अपनी गोद में लेकर घुमाता था। परन्‍तु वह यह नहीं जानता है कि मैं ही उसे पाल रहा हूं।</verse>
				<verse number="4">मैंने ही करुणा की डोरी से, प्रेम के बंधन से उसको अपने पास खींचा था। मैंने ही उसकी गरदन के जूए को हलका किया था, मैंने ही झुककर उसको खिलाया था।</verse>
				<verse number="5">इस्राएल को मिस्र देश की गुलामी में लौटना पड़ेगा; और असीरिया उसका राजा होगा; क्‍योंकि इस्राएल मेरे पास नहीं लौटा।</verse>
				<verse number="6">उसके नगरों में युद्ध होगा। उनके प्रवेश-द्वारों की अर्गलाएँ टूट जाएंगी। युद्ध उसे उसके किलों में खा जाएगा!</verse>
				<verse number="7">मेरे अपने लोग तुले बैठे हैं कि वे मेरे पास नहीं लौटेंगे; अत: उनको जूए में जोता जाएगा; उनको जूए से कोई भी अलग नहीं कर सकेगा।</verse>
				<verse number="8">ओ एफ्रइम, मैं तुझे कैसे त्‍याग दूं? ओ इस्राएल, मैं तुझे कैसे शत्रु के हाथ में सौंप दूं? मैं तुझे कैसे अदमा नगर के सदृश राख बना दूं? मैं तुझे कैसे सबोईम नगर के समान नष्‍ट कर दूं? मेरा हृदय बदल गया है! मेरी दया प्रज्‍वलित हो उठी है।</verse>
				<verse number="9">मैं अपनी क्रोधाग्‍नि को आदेश नहीं दूंगा; मैं एफ्रइम को पुन: नष्‍ट नहीं करूंगा। मैं मनुष्‍य नहीं, ईश्‍वर हूं, तेरे मध्‍य पवित्र परमेश्‍वर हूं। मैं नष्‍ट करने के लिए तेरे नगर में नहीं आऊंगा ।</verse>
				<verse number="10">इस्राएली प्रभु क अनुसरण करेंगे; प्रभु सिंह के सदृश गर्जन करेगा। निस्‍सन्‍देह वह गर्जन करेगा; तब उसके पुत्र, पश्‍चिम से कांपते हुए आएंगे।</verse>
				<verse number="11">वे मिस्र देश से पक्षी के समान, असीरिया देश से कबूतर के सदृश कांपते हुए आएंगे। मैं उन्‍हें उनके देश में पुन: बसा दूंगा − प्रभु यों कहता है।</verse>
				<verse number="12">एफ्रइम ने मेरे चारों ओर झूठ का जाल बुना है; इस्राएल मुझसे छल-कपट करता है। पर मैं यहूदा को जानता हूं: वह मुझ-पवित्र परमेश्‍वर के प्रति सच्‍चा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">एफ्रइम हवा को चराता है, और दिन भर पूर्वी हवा का पीछा करता है। वह झूठ और हिंसा की वृद्धि करता है। वह असीरिया देश से सन्‍धि करता और मिस्र देश को तेल की भेंट चढ़ाता है।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने यहूदा पर एक अभियोग लगाया है। यह याकूब को उसके आचरण के अनुसार दण्‍ड देगा; वह उसके कार्यों के अनुरूप उसको फल देगा।</verse>
				<verse number="3">अपनी मां के पेट में ही याकूब ने अपने भाई को अड़ंगा मारा था। वह प्रौढ़ावस्‍था में परमेश्‍वर से लड़ा था।</verse>
				<verse number="4">वह दूत से लड़ा, और उससे जीता भी था। वह रोया, और उससे आशिष मांगी। परमेश्‍वर बेत-एल में याकूब से मिला; और वहां उसने याकूब से बात की।</verse>
				<verse number="5">वही प्रभु है स्‍वर्गिक सेनाओं का परमेश्‍वर, जिसका स्‍मरण प्रभु-नाम से होता है।</verse>
				<verse number="6">ओ याकूब की सन्‍तान, तू अपने परमेश्‍वर की सहायता से लौट आ; करुणा और न्‍याय का पालन कर; अपने परमेश्‍वर की निरन्‍तर प्रतीक्षा कर।</verse>
				<verse number="7">एफ्रइम व्‍यापारी है। उसके हाथ में खोटा तराजू है उसे अत्‍याचार पसन्‍द है।</verse>
				<verse number="8">एफ्रइम ने कहा, ‘अरे, मैं धनवान हूं। मैंने अपने लिए धन कमाया है।’ पर उसकी सारी सम्‍पत्ति भी उसके पाप नहीं मिटा सकती जो उसने किए हैं।</verse>
				<verse number="9">मैं मिस्र देश से ही तेरा प्रभु परमेश्‍वर हूं। जैसा तू निर्धारित पर्व के दिन में तम्‍बूओं में रहता है वैसा ही करने के लिए मैं तुझे विवश करूंगा।</verse>
				<verse number="10">मैंने नबियों के माध्‍यम से तुझे सन्‍देश दिए थे। मैंने ही तुझे एक के बाद एक दर्शन दिए थे। मैंने ही नबियों के द्वारा तुझे दृष्‍टांत दिए थे।</verse>
				<verse number="11">यदि गिलआद में अधर्म है, तो उनका विनाश निश्‍चित है। यदि वे गिलगाल में बैल की बलि चढ़ाते हैं तो उनकी वेदियों के ढेर लग जाएंगे, जैसे जुते हुए खेत के समीप पत्‍थरों के ढेर।</verse>
				<verse number="12">याकूब सीरिया देश को भाग गया था। वहाँ इस्राएल ने पत्‍नी प्राप्‍त करने के लिए गुलामी की। स्‍त्री प्राप्‍त करने के लिए वह चरवाहा बना।</verse>
				<verse number="13">प्रभु ने नबी के द्वारा इस्राएल को मिस्र देश से बाहर निकाला, नबी के द्वारा ही उसने इस्राएल को सुरक्षित रखा।</verse>
				<verse number="14">एफ्रइम ने प्रभु को उकसाया है कि वह उससे बहुत नाराज हो। अत: उसका स्‍वामी उसकी हत्‍या के लिए उसे ही दोषी ठहराएगा! ईश-निंदा का प्रतिफल उसके ही माथे पर मढ़ेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">जब एफ्रइम बोलता था, तब लोग कांपते थे। वह इस्राएली राष्‍ट्र में श्रेष्‍ठ था। उसने बअल देवता की पूजा की, और यों अपराध किया और मर गया।</verse>
				<verse number="2">एफ्रइम राज्‍य के लोग अब भी अधिकाधिक पाप कर रहे हैं। वे अपने लिए देवताओं की मूर्तियाँ ढाल रहे हैं। ये चांदी की मूर्तियाँ कलात्‍मक ढंग से गढ़ी गई हैं, ये कारीगरी का उत्तम नमूना हैं। लोग कहते हैं ‘इन मूर्तियों के सम्‍मुख बलि चढ़ाओ।’ वे बछड़े की मूर्तियों को चूमते हैं।</verse>
				<verse number="3">अत: वे सबेरे के कुहरे के समान अथवा प्रात: काल की ओस की बूंद के सदृश लुप्‍त हो जाएंगे। वे खलियान से उड़नेवाले भूसे के समान या चिमनी से निकलनेवाले धुएँ के सदृश उड़ जाएंगे।</verse>
				<verse number="4">जब तुम मिस्र देश में थे तब से मैं तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर हूं। तुम मेरे अतिरिक्‍त किसी को ईश्‍वर नहीं मानते। मेरे अतिरिक्‍त तुम्‍हें बचानेवला कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="5">निर्जन प्रदेश में, निर्जल प्रदेश में मैंने तुम्‍हारी देखभाल की।</verse>
				<verse number="6">पर चरागाह में पहुंचते ही जब तुम्‍हारा गले तक पेट भर गया, जब तुम्‍हारा हृदय अहंकार से फूल उठा, तुम मुझे भूल गए।</verse>
				<verse number="7">मैं तुम्‍हारे साथ सिंह-सा व्‍यवहार करूंगा; मैं चीते के समान मार्ग में घात लगाकर बैठूंगा।</verse>
				<verse number="8">जैसे रीछनी अपना बच्‍चा छिनने पर शिकारी पर टूटती है, वैसे ही मैं तुम पर टूट पड़ूंगा और तुम्‍हारा कलेजा फाड़ डालूंगा। मैं सिंह के समान तुम्‍हें खा जाऊंगा, जंगली जानवर के सदृश तुम्‍हें चीर-फाड़ दूंगा।</verse>
				<verse number="9">ओ इस्राएल, मैं तुझे नष्‍ट करूंगा; तेरी सहायता कौन कर सकता है?</verse>
				<verse number="10">तुझे बचानेवाला तेरा राजा कहां है? तेरी रक्षा करनेवाले तेरे शासक कहां हैं; जिनके विषय में तूने मुझसे कहा था, ‘हमें राजा दे; हमें शासक दे’?</verse>
				<verse number="11">मैंने तुझे क्रोध में राजा दिए थे, पर अब मैंने रोष में उन्‍हें वापस ले लिया।</verse>
				<verse number="12">एफ्रइम का कुकर्म गठरी में बंधा हुआ रखा है। उसका पाप भंडारगृह में संचित है।</verse>
				<verse number="13">प्रसव-पीड़ा उसे होती है, पर उत्‍पन्न होनेवाला शिशु मूर्ख है। वह गर्भ के मुख से बाहर ही नहीं निकलता।</verse>
				<verse number="14">क्‍या मैं उसका मूल्‍य चुकाकर अधोलोक के हाथ से उसे मुक्‍त करूं? क्‍या मैं उसे मृत्‍यु से छुड़ाऊं? ओ मृत्‍यु, तेरी महामारियां कहां हैं? ओ अधोलोक, कहां हैं तेरी संहार-शक्‍ति? मेरी आंखों में दया की भावना नहीं रही।</verse>
				<verse number="15">एफ्रइम अपने भाई-बन्‍धुओं के मध्‍य फले- फूलेगा, पर पूरवी वायु, प्रभु का पवन उस पर बहेगा, वह निर्जन प्रदेश से उठेगा। एफ्रइम का जल-कुण्‍ड सूख जाएगा; उसका झरना निर्जल हो जाएगा। वह उसके बहुमूल्‍य वस्‍तुओं का भण्‍डार खाली कर देगा।</verse>
				<verse number="16">सामरी राज्‍य ने अपने परमेश्‍वर से विद्रोह किया था, अत: उसे अपने कुकर्म क फल भुगतना पड़ेगा। सामरी राज्‍य के निवासी तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे, शत्रु उनके बच्‍चों को भूमि पर पटकेंगे, वे गर्भवती स्‍त्रियों का पेट चीरेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">ओ इस्राएल, अपने प्रभु परमेश्‍वर के पास लौट! तेरे पतन का कारण तेरा अधर्म है।</verse>
				<verse number="2">ओ इस्राएल, प्रभु के पास लौट, और पश्‍चात्तापपूर्ण प्रार्थना के साथ उससे यह निवेदन कर: ‘हे प्रभु, मेरे समस्‍त अधर्म को मुझसे दूर कर, तू केवल मेरी अच्‍छाई को स्‍वीकार कर। तब हम बलि में बैल नहीं, वरन् स्‍तुतिगान तुझे चढ़ाएँगे।</verse>
				<verse number="3">असीरिया हमें बचा नहीं सकता; युद्ध जीतने के लिए अब हम अश्‍वों पर भरोसा नहीं करेंगे। हाथों से बनाई गई मूर्तियों को अब हम “अपना ईश्‍वर” नहीं मानेंगे। प्रभु, तू ही हम अनाथों पर दया करता है।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु कहता है: ‘मैं उनके विश्‍वासघात के रोग को स्‍वस्‍थ करूंगा; मैं मुक्‍त रूप से उनसे प्रेम करूंगा। मेरा क्रोध उनसे दूर हो गया है।</verse>
				<verse number="5">मैं इस्राएल के लिए ओस की बूंद बनूंगा, जो वनस्‍पति को जीवन प्रदान करती है। वह सोसन पुष्‍प की तरह खिल उठेगा। देवदार वृक्ष के सदृश वह जड़ पकड़ लेगा।</verse>
				<verse number="6">इस्राएल कौम की शाखाएं दूर-दूर तक फैल जाएंगी, वह जैतून वृक्ष के सदृश सुन्‍दर बनेगा, लबानोन की तरह उसकी सुगंध फैलेगी।</verse>
				<verse number="7">इस्राएली मेरे पास लौटेंगे, वे मेरी छत्र-छाया में निवास करेंगे। वे फिर खेती-बारी करेंगे। वे अंगूर की बेलों के सदृश फलेंगे-फूलेंगे; उनकी कीर्ति लबानोन देश के अंगूर-रस के समान प्रसिद्ध होगी।</verse>
				<verse number="8">ओ एफ्रइम, अब तेरा मूर्तियों के साथ क्‍या सम्‍बन्‍ध? मैं ही तेरी प्रार्थनाओं का उत्तर तुझे देता हूं, मैं ही तेरी देखभाल करता हूं। मैं सदा-बहार सनोवर वृक्ष के समान हूं; तू मुझ से ही फल पाता है।’</verse>
				<verse number="9">जो मनुष्‍य बुद्धिमान है, वह इन बातों को समझे। जो व्यक्‍ति समझदार है, वह इन बातों को जाने: कि प्रभु का मार्ग सीधा है, और धार्मिक जन उस पर चलते हैं। पर अपराधी लड़खड़ाकर गिरते हैं।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="29">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">प्रभु का यह संदेश योएल बेन-पतूएल को मिला:</verse>
				<verse number="2">‘ओ वृद्धो, सुनो! ओ देशवासियो, तुम सब ध्‍यान से सुनो! क्‍या तुम्‍हारे जीवन-काल में अथवा तुम्‍हारे पूर्वजों के जीवन-काल में ऐसी विपत्ति कभी आयी थी?</verse>
				<verse number="3">तुम अपनी सन्‍तान से इसकी चर्चा करो; और तुम्‍हारी सन्‍तान अपनी सन्‍तान से, और वे आगामी पीढ़ी से इस विपत्ति का वर्णन करें।</verse>
				<verse number="4">जो कुतरनेवाली टिड्डी से बचा उसको उड़नेवाली टिड्डी ने खा लिया। जो उड़नेवाली टिड्डी से बचा उसे फुदकनेवाली टिड्डी खा गई। जो फुदकनेवाली टिड्डी से बचा उसको छीलनेवाली टिड्डी ने खा लिया।</verse>
				<verse number="5">ओ शराबियो, जागो, और रोओ! ओ शराब पीनेवालो, अंगूर-रस के लिए विलाप करो। वह तुम्‍हारे मुंह से छिन गया।</verse>
				<verse number="6">एक राष्‍ट्र ने मेरे देश पर आक्रमण किया है, वह शक्‍तिशाली है, उसके पास असंख्‍य सेना है। उसके सिंह के समान दांत, और सिंहनी के समान दाढ़ हैं।</verse>
				<verse number="7">उसने मेरे अंगूर-उद्यान को उजाड़ दिया, उसने मेरे अंजीर के वृक्ष काट दिए। उसने उनकी छालें छील-छीलकर गिरा दीं, उनकी शाखाएँ सफेद हो गईं।</verse>
				<verse number="8">विधवा कन्‍या, जिसका गौना नहीं हुआ, कमर में टाट-वस्‍त्र पहिनकर जैसे अपने युवा पति के लिए रोती है, वैसे तुम भी रोओ।</verse>
				<verse number="9">प्रभु के भवन में अब अन्नबलि और पेयबलि अर्पित नहीं की जातीं। प्रभु के सेवक, पुरोहित भी शोक मना रहे हैं।</verse>
				<verse number="10">खेत उजड़ गए, भूमि रो रही है। अन्न नष्‍ट हो गया, अंगूर की नई फसल बर्बाद हो गई। अंजीर का तेल सूख गया।</verse>
				<verse number="11">ओ किसानो, गेहूं और जौ की फसल के लिए, तुम व्‍याकुल हो, ओ अंगूर-उद्यान के मालियो, तुम विलाप करो,खेतों की फसल नष्‍ट हो गई।</verse>
				<verse number="12">अंगूर-उद्यान सूख गए। अंजीर के वृक्ष मुरझा गए। अनार, खजूर, सेब, मैदान के सब वृक्ष सूख गए। लोगों के चेहरों पर मुर्दनी छा गई।</verse>
				<verse number="13">ओ पुरोहितो, पश्‍चात्ताप के लिए, टाट-वस्‍त्र पहिनो, और रोओ। ओ प्रभु-वेदी के सेवको, विलाप करो। ओ मेरे परमेश्‍वर के सेवको, पवित्र स्‍थान में जाओ, और रात-भर पश्‍चात्ताप के लिए टाट-वस्‍त्र पहिने रहो, क्‍योंकि विपत्ति के कारण अब आराधक तुम्‍हारे परमेश्‍वर के भवन में अन्नबलि और पेयबलि नहीं चढ़ाते।</verse>
				<verse number="14">उपवास का दिन घोषित करो, धर्म-महासभा की बैठक बुलाओ। प्रभु परमेश्‍वर के भवन में धर्मवृद्धों और देशवासियों को एकत्र करो। सब प्रभु की दुहाई दें।</verse>
				<verse number="15">हाय! हाय! विशेष दिन, प्रभु का दिन समीप आ गया। सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की ओर से मानो महाविनाश का दिन आ गया।</verse>
				<verse number="16">क्‍या हमारी आंखों के सामने से भोजन की थाली नहीं हटाई गई? क्‍या हमारे परमेश्‍वर के भवन से हर्षोल्‍लास और आनन्‍द विदा नहीं हो गया?</verse>
				<verse number="17">मिट्टी के ढेलों के नीचे बीज झुलस गए। खलियान उजड़ गए, भण्‍डार-गृह खाली पड़ गए, क्‍योंकि फसल बर्बाद हो गई।</verse>
				<verse number="18">पशु कैसे कराह रहे हैं, रेवड़ के पशु विकल हैं, क्‍योंकि उनके लिए चरागाह नहीं हैं। भेड़-बकरियाँ भी विपत्ति का शिकार हो गईं।</verse>
				<verse number="19">हे प्रभु, मैं तेरी दुहाई देता हूं। आग ने निर्जन प्रदेश के चरागाहों को भस्‍म कर दिया है। अग्‍नि-ज्‍वाला ने मैदान के वृक्षों को जला डाला है।</verse>
				<verse number="20">मैदान के पशु भी तेरी ओर ताक रहे हैं; क्‍योंकि जल-स्रोत सूख गए, निर्जन प्रदेश के चरागाहों को आग ने भस्‍म कर दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">सियोन पर्वत पर नरसिंगा फूंको! मेरे पवित्र पर्वत पर चेतावनी का डंका बजाओ। देश के सब निवासी भय से कांपें, क्‍योंकि प्रभु का दिन आ रहा है, वह समीप है।</verse>
				<verse number="2">वह अंधकार का, घोर अंधकार का दिन है। उस दिन बादल छा जाएंगे, और सघन अंधकार फैल जाएगा। गहन कालिमा के सदृश शक्‍तिशाली असंख्‍य टिड्डी-सेना पहाड़ी पर बिछी है। ऐसी सेना प्राचीनकाल में न हुई थी, और न इसके पश्‍चात् आगामी पीढ़ियों में कभी होगी।</verse>
				<verse number="3">सेना का अग्रिम दस्‍ता आग है, और पश्‍च दस्‍ता ज्‍वाला! उसके आने के पूर्व अदन-वाटिका के सदृश देश हरा-भरा था; उसके जाने के बाद वह निर्जन, उजाड़ हो गया। टिड्डियों ने कुछ भी नहीं छोड़ा।</verse>
				<verse number="4">टिड्डियों के सिर ऐसे दिखाई दे रहे हैं, मानो अश्‍व आ रहे हैं। युद्ध के घोड़ों के समान टिड्डी-दल दौड़ रहे हैं।</verse>
				<verse number="5">वे पहाड़ों की चोटियों पर कूद रहे हैं। उनके पंखों की सरसराहट रथों की खड़खड़ाहट जैसी सुनाई दे रही है; अथवा आग में धधकती खूँटियों की चटचटाहट है। टिड्डी-दल मानो युद्ध में पंिक्‍तबद्ध असंख्‍य सेना है।</verse>
				<verse number="6">उनके सम्‍मुख लोग व्‍यथित हो गए, सब के चेहरे पीले पड़ गए।</verse>
				<verse number="7">योद्धा के सदृश वे आक्रमण करते, सैनिकों के समान वे दीवार पर चढ़ते हैं। प्रत्‍येक टिड्डी-दल अपने मार्ग पर जाता है; वह अपना मार्ग नहीं बदलता।</verse>
				<verse number="8">वह मार्ग में दूसरे से टकराता नहीं, सब अपने-अपने मार्ग पर चलते हैं। वे अस्‍त्र-शस्‍त्रों की बौछार को भेदते हैं, और उन्‍हें कोई रोक नहीं पाता।</verse>
				<verse number="9">वे नगर पर टूट पड़ते, वे दीवारों पर दौड़ते हैं। वे मकानों पर चढ़ते, और चोर के समान खिड़कियों से घर के भीतर घुस जाते हैं।</verse>
				<verse number="10">उनके सम्‍मुख पृथ्‍वी थर्राती है, आकाश कांपता है। सूर्य और चन्‍द्रमा काले पड़ गए, तारे बुझ गए।</verse>
				<verse number="11">प्रभु अपनी सेना के सम्‍मुख गरजता है। उसकी सेना महाविशाल है। प्रभु के आदेश का पालन करनेवाली सेना शक्‍तिशाली है। प्रभु का दिन महान और अति आतंकमय है। उसको कौन सह सकता है?</verse>
				<verse number="12">प्रभु का यह सन्‍देश है: ‘अब भी तुम पूर्ण हृदय से उपवास करते, शोक मनाते और रोते हुए मेरे पास लौटो। पश्‍चात्ताप करने के लिए</verse>
				<verse number="13">अपने वस्‍त्र नहीं, वरन् अपना हृदय विदीर्ण करो।’ ओ यहूदा देश, अपने प्रभु परमेश्‍वर की ओर लौट। वह कृपालु और दयालु है। वह विलम्‍ब क्रोधी और महा करुणा सागर है। वह दु:ख देकर पछताता है।</verse>
				<verse number="14">कौन जानता है, प्रभु लौटे और पछताए, और अपने पीछे आशिष छोड़ जाए? तब तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर को अन्नबलि और पेयबलि चढ़ा सकोगे।</verse>
				<verse number="15">सियोन पर्वत पर नरसिंगा फूंको। उपवास का दिन घोषित करो। धर्म महासभा की बैठक बुलाओ।</verse>
				<verse number="16">लोगों को एकत्र करो! आराधकों की मंडली को शुद्ध करो। धर्मवृद्धों को एकत्र करो। बच्‍चों को, दूध पीते शिशुओं को एकत्र करो। नववधू अपनी सेज छोड़कर, वर अपने कमरे से निकल कर आए।</verse>
				<verse number="17">मन्‍दिर के आंगन और वेदी के मध्‍य खड़े होकर, रोते हुए प्रभु के सेवक, पुरोहित यह कहें: ‘हे प्रभु, अपने निज लोगों पर दया कर। अपनी मीरास को बदनाम मत कर। वे अन्‍य राष्‍ट्रों में कहावत न बनें। अन्‍य राष्‍ट्रों के लोग यह क्‍यों कहें, “कहां है उनका ईश्‍वर?” ’</verse>
				<verse number="18">तब प्रभु का अपने देश के प्रति प्रेम जागा, उसने अपने लोगों पर दया की।</verse>
				<verse number="19">प्रभु ने उनकी प्रार्थना का उत्तर दिया। उसने कहा, ‘देखो, मैं अन्न, अंगूर-रस और जैतून का तेल तुम्‍हें भेज रहा हूं। तुम उन्‍हें खा-पीकर तृप्‍त होंगे। मैं तुम्‍हें अन्‍य राष्‍ट्रों में और अधिक बदनाम न होने दूंगा।</verse>
				<verse number="20">‘मैं उत्तर दिशा से आई हुई सेना को तुम्‍हारे पास से हटा दूंगा; उसे शुष्‍क और निर्जन प्रदेश में भगा दूंगा। उसके अग्र दस्‍ते को मृत सागर में, और पश्‍च दस्‍ते को भूमध्‍यसागर में डुबा दूंगा। उससे दुर्गन्‍ध और सड़ायंध उठेगी; क्‍योंकि मैं-प्रभु ने महाकार्य किए हैं।</verse>
				<verse number="21">‘ओ भूमि, मत डर, प्रसन्न हो, आनन्‍द मना, क्‍योंकि मैं-प्रभु ने महाकार्य किए हैं।</verse>
				<verse number="22">ओ मैदान के पशुओ, मत डरो, क्‍योंकि निर्जन प्रदेश के चरागाह हरे-भरे हो गए हैं। पेड़ में फल लगने लगे हैं। अंजीर के वृक्ष और अंगूर की लता में भरपूर फसल होने लगी है।</verse>
				<verse number="23">‘ओ सियोन के निवासियो, प्रसन्न हो; अपने प्रभु परमेश्‍वर में आनन्‍द मनाओ। मैंने धार्मिकता के लिए तुम्‍हें एक गुरु प्रदान किया है। फिर, मैंने तुम्‍हारे लिए अपार वर्षा की है। पहले के समान मैंने शरदकालीन और वसंतकालीन वर्षा की है।</verse>
				<verse number="24">खलियान अन्न से भर जाएंगे, तेल और अंगूर-रस से मटके लबालब हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="25">मेरी विशाल टिड्डी-सेना ने, जो मैंने तुम्‍हारे मध्‍य भेजी थी, उड़नेवाली, फुदकनेवाली, छीलनेवाली और कुतरनेवाली टिड्डियों ने जितनी फसल खाई थी, उसका दुगुना मैं तुम्‍हें दूंगा।</verse>
				<verse number="26">तुम पेट-भर खाओगे, और सन्‍तुष्‍ट होगे। तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम की स्‍तुति करोगे, जिसने तुम्‍हारे साथ अद्भुत व्‍यवहार किया है। मेरे निज लोग फिर कभी लज्‍जित न होंगे।</verse>
				<verse number="27">तब तुम्‍हें अनुभव होगा कि मैं ही इस्राएल के मध्‍य में उपस्‍थित हूं। तुम जानोगे कि मैं ही तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर हूं। मेरे अतिरिक्‍त और कोई ईश्‍वर नहीं है। मेरे निज लोग फिर कभी लज्‍जित नहीं होंगे।</verse>
				<verse number="28">‘इसके पश्‍चात् यह घटना घटेगी: मैं सब मनुष्‍यों पर अपना आत्‍मा उण्‍डेलूंगा; तुम्‍हारे पुत्र और तुम्‍हारी पुत्रियां नबूवत करेंगी। तुम्‍हारे वृद्धजन स्‍वप्‍न-द्रष्‍टा होंगे; तुम्‍हारे युवक दर्शन देखेंगे।</verse>
				<verse number="29">उन दिनों मैं दास-दासियों पर भी अपना आत्‍मा उण्‍डेलूंगा।</verse>
				<verse number="30">मैं आकाश और पृथ्‍वी पर यह आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न दिखाऊंगा: रक्‍त, अग्‍नि और धुएं के स्‍तम्‍भ।</verse>
				<verse number="31">मुझ-प्रभु के महान और आतंकपूर्ण दिन के आने के पूर्व सूर्य अंधकार में बदल जाएगा, और चन्‍द्रमा रक्‍त में।</verse>
				<verse number="32">उस दिन यह होगा: जो भी व्यक्‍ति मुझ-प्रभु का नाम लेगा, वह संकट से मुक्‍त होगा। सियोन पहाड़ पर संकटमुक्‍त व्यक्‍ति रहेंगे। जैसा मैंने कहा है: यरूशलेम नगर में बचे हुए वे लोग होंगे, जिन्‍हें मैं-प्रभु ने बुलाया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">‘जब मैं यहूदा प्रदेश और यरूशलेम नगर की समृद्धि लौटा दूंगा, देखो, उस समय, उन दिनों में</verse>
				<verse number="2">मैं सब कौमों को एकत्र करूंगा, और उन्‍हें यहोशापाट की घाटी में ले जाऊंगा। उन्‍होंने मेरे निज लोग, मेरी मीरास इस्राएल को अन्‍य राष्‍ट्रों में तितर-बितर किया था; मेरे देश इस्राएल को आपस में बांट लिया था, अत: मैं वहां उन कौमों का न्‍याय करूंगा।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने मेरे निज लोगों पर चिट्ठी डालकर उनको आपस में बांट लिया था। वे वेश्‍या से सम्‍भोग करते और उसके बदले में एक लड़का देते; वे शराब पीते, और उसका मूल्‍य एक लड़की देकर चुकाते थे।</verse>
				<verse number="4">‘ओ सोर और सीदोन नगर-राज्‍यो, ओ पलिश्‍तीन देश के पंच राज्‍यो! तुम्‍हारा मुझसे क्‍या सम्‍बन्‍ध? क्‍या तुम मेरे काम का प्रतिफल मुझे दोगे? यदि तुम मुझे मेरा प्रतिफल चुका रहे हो तो मैं अविलम्‍ब, तुरन्‍त, तुम्‍हारे सिर पर तुम्‍हारे कामों का प्रतिफल मढ़ूंगा।</verse>
				<verse number="5">तुम मेरे मन्‍दिर का सोना-चांदी ले गए, तुमने मेरी बहुमूल्‍य वस्‍तुएं अपने मन्‍दिर में रख लीं।</verse>
				<verse number="6">तुमने यहूदा प्रदेश और यरूशलेम नगर के निवासियों को यूनान देश के लोगों के हाथ में बेच दिया। तुमने उनके सीमा-क्षेत्र से उखाड़कर उन्‍हें बहुत दूर फेंक दिया।</verse>
				<verse number="7">जिस देश में तुमने उन्‍हें बेचा है, वहां से मैं अब उन्‍हें उभाड़ूंगा, और यों तुम्‍हारे सिर पर तुम्‍हारे कामों का प्रतिफल मढ़ूंगा।</verse>
				<verse number="8">मैं तुम्‍हारे पुत्रों और पुत्रियों को यहूदा प्रदेश के निवासियों के हाथ में बेचूंगा और वे उनको सुदूर राष्‍ट्र के हाथ में, शबाई राष्‍ट्र के हाथ में बेच देंगे, मुझ-प्रभु का यह सन्‍देश है।’</verse>
				<verse number="9">तुम राष्‍ट्रों में यह घोषित करो: ‘युद्ध की तैयारी करो, योद्धाओं को उत्तेजित करो। सैनिक एकत्र हों, और वे चढ़ाई करें।</verse>
				<verse number="10">अपने हल की फालों से तलवार बनाओ, अपने हंसियों को भालों में बदलो। दुर्बल व्यक्‍ति भी यह कहे: “मैं योद्धा हूं।” ’</verse>
				<verse number="11">ओ चारों ओर की कौमो, अविलम्‍ब आओ। वहां एकत्र हो। हे प्रभु, अपने योद्धाओं को वहां ले जा।</verse>
				<verse number="12">‘कौमें अपने को उत्तेजित करें, वे यहोशापाट की घाटी में जाएं। वहां मैं न्‍याय-सिंहासन पर बैठूंगा, और चारों ओर की कौमों का न्‍याय करूंगा।</verse>
				<verse number="13">फसल पक गई, उसको हंसिए से काटो। आओ, अंगूर का रस निकालने के लिए उनको रौंदो। अंगूर-कुण्‍ड मुंह तक भरे हैं। रस के मटके लबालब भरे हैं। उनके पाप के घड़े भी भर चुके हैं।’</verse>
				<verse number="14">निर्णय की घाटी में भीड़ की भीड़ जमा हो गई। निर्णय की घाटी में प्रभु का दिन समीप आ गया।</verse>
				<verse number="15">सूर्य और चन्‍द्रमा काले पड़ गए! तारे बुझ गए!</verse>
				<verse number="16">प्रभु सियोन पर्वत से हुंकार रहा है, वह यरूशलेम नगर से गरज रहा है। आकाश और पृथ्‍वी कांप उठे। प्रभु अपने निज लोगों का शरण-स्‍थल है। इस्राएली कौम का वह गढ़ है।</verse>
				<verse number="17">‘तब तुम्‍हें अनुभव होगा, कि मैं तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर हूं, और मैं अपने पवित्र पर्वत सियोन पर निवास करता हूं। यरूशलेम पवित्र नगर बनेगा, और उसके मार्ग से विदेशी कभी नहीं जा सकेंगे।</verse>
				<verse number="18">‘उस दिन यह घटना घटेगी: पहाड़ों से अंगूर-रस चूएगा, पहाड़ियों पर दूध की नदियां बहेंगी, यहूदा प्रदेश की बरसाती नदियां जल से भर जाएंगी। प्रभु के भवन से एक झरना फूटेगा, जो शिट्टीम घाटी को सींचेगा।</verse>
				<verse number="19">मिस्र देश और एदोम देश ने यहूदा प्रदेश के निवासियों की हत्‍या की, उन्‍होंने उनके देश में निरपराध लोगों का खून बहाया, अत: मिस्र देश उजड़ जाएगा, एदोम देश निर्जन मरुस्‍थल हो जाएगा।</verse>
				<verse number="20">पर यहूदा प्रदेश सदा आबाद रहेगा, पीढ़ी से पीढ़ी तक यरुशलेम नगर बसा रहेगा।</verse>
				<verse number="21">जिन राष्‍ट्रों ने उनकी हत्‍या की है, उनसे मैं प्रतिशोध लूंगा, मैं उनकी हत्‍या के अपराध को क्षमा नहीं करूंगा।’ प्रभु सियोन पर्वत पर निवास करता है।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="30">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">आमोस तकोअ गांव का एक चरवाहा था। भूकम्‍प के दो वर्ष पूर्व उसने इस्राएली राष्‍ट्र के सम्‍बन्‍ध में दर्शन देखा। उन दिनों में यहूदा प्रदेश का राजा ऊज्‍जियाह और इस्राएल प्रदेश का राजा यारोबआम बेन-योआश था। आमोस के ये शब्‍द हैं:</verse>
				<verse number="2">आमोस ने कहा, ‘प्रभु सियोन से हुंकार रहा है, वह यरूशलेम से गरज रहा है। चरवाहों के चरागाह शोक मना रहे हैं, कर्मेल पर्वत की चोटी सूख गई है।’</verse>
				<verse number="3">प्रभु यों कहता है: ‘मैं दमिश्‍क राजधानी के तीन अपराधों, नहीं, उसके चार अपराधों के लिए निस्‍सन्‍देह उसे दण्‍डित करूंगा: मैं उसे नहीं छोड़ूंगा। उसने गिलआद नगर को दंवरी के लौह-पहियों से दांवा था।</verse>
				<verse number="4">मैं राजा हजाएल के राजवंश पर अग्‍नि प्रेषित करूंगा; आग उसके पुत्र बेन-हदद के गढ़ों को भस्‍म कर देगी।</verse>
				<verse number="5">मैं दमिश्‍क के प्रवेश-द्वार की अर्गला को तोड़ूंगा; मैं आवेन घाटी के निवासियों को, बेत-एदेन के राजदण्‍डधारी शासक को मिटा दूंगा। सीरिया देश के निवासी कीर में निर्वासित होंगे।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु यों कहता है: ‘मैं गाजा नगर-राज्‍य के तीन अपराधों, नहीं, उसके चार अपराधों के लिए, निस्‍सन्‍देह उसे दण्‍डित करूंगा, मैं उसे नहीं छोड़ूंगा। उसने पूरी कौम को उसकी मातृ-भूमि से निर्वासित कर एदोम राज्‍य के हाथ में सौंपा था।</verse>
				<verse number="7">मैं गाजा नगर-राज्‍य की शहरपनाह पर अग्‍नि प्रेषित करूंगा; वह उसके गढ़ों को भस्‍म कर देगी।</verse>
				<verse number="8">मैं अश्‍दोद नगर-राज्‍य के निवासियों को, अश्‍कलोन नगर-राज्‍य के राजदण्‍ड-धारी शासक को मिटा दूंगा। मैं एक्रोन नगर-राज्‍य पर हाथ उठाऊंगा। पलिश्‍ती संघ-राज्‍य के बचे हुए निवासी भी समाप्‍त हो जाएंगे।’ स्‍वामी-प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="9">प्रभु यों कहता है: ‘मैं सोर नगर-राज्‍य के तीन अपराधों, नहीं, उसके चार अपराधों के लिए निस्‍सन्‍देह उसे दण्‍डित करूंगा, मैं उसे नहीं छोड़ूंगा। उसने पूरी कौम को कैद कर एदोम राज्‍य के हाथ में सौंपा था; और भाई-चारे के समझौते को भुला दिया था।</verse>
				<verse number="10">मैं सोर नगर की शहरपनाह पर अग्‍नि प्रेषित करूंगा; वह उसके गढ़ों को भस्‍म कर देगी।’</verse>
				<verse number="11">प्रभु यों कहता है: ‘मैं एदोम राज्‍य के तीन अपराधों, नहीं, उसके चार अपराधों के लिए निस्‍सन्‍देह उसे दण्‍डित करूंगा। मैं उसे नहीं छोड़ूंगा। एदोम ने हाथ में तलवार लेकर अपने भाई का पीछा किया था, उसने दया को एकदम भुला दिया था। उसका क्रोध निरन्‍तर उबलता रहा, उसने अपनी क्रोधाग्‍नि बुझने नहीं दी।</verse>
				<verse number="12">मैं तेमान जिले पर अग्‍नि प्रेषित करूंगा; वह बोस्रा नगर के गढ़ों को भस्‍म कर देगी।’</verse>
				<verse number="13">प्रभु यों कहता है: ‘मैं अम्‍मोनी राष्‍ट्र के तीन अपराधों, नहीं, उसके चार अपराधों के लिए निस्‍सन्‍देह उसको दण्‍ड दूंगा; मैं उसको नहीं छोड़ूंगा। उसने गिलआद क्षेत्र तक अपने राज्‍य की सीमा को बढ़ाने के लिए युद्ध में गर्भवती स्‍त्रियों के पेट चीरे थे।</verse>
				<verse number="14">मैं उसकी राजधानी रब्‍बा की शहरपनाह में आग लगाऊंगा; वह उसके गढ़ों को भस्‍म कर देगी। युद्ध के दिन कोलाहल के समय, झंझावत के दिन तूफान में यह आग लगेगी।</verse>
				<verse number="15">उसका राजा, राजा के साथ उसके शासक भी अपने देश से निर्वासित होंगे।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">प्रभु यों कहता है: ‘मैं मोआब राष्‍ट्र के तीन अपराधों, नहीं, उसके चार अपराधों के लिए निस्‍सन्‍देह उसको दण्‍ड दूंगा; मैं उसको नहीं छोड़ूंगा। उसने एदोम राज्‍य के राजा की हड्डियां जलाकर भस्‍म कर दी थीं। और यों उसका अपमान किया था।</verse>
				<verse number="2">मैं मोआब देश पर अग्‍नि प्रेषित करूंगा; वह करियोत नगर के गढ़ों को भस्‍म कर देगी। मोआब राष्‍ट्र युद्ध के कोलाहल में, युद्धघोष और नरसिंगे के स्‍वर में नष्‍ट हो जाएगा।</verse>
				<verse number="3">मैं उसके मध्‍य से शासक को मिटा दूंगा; शासक के साथ उच्‍चाधिकारियों का भी वध कर दूंगा।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="4">प्रभु यों कहता है: ‘मैं यहूदा प्रदेश के तीन अपराधों, नहीं, उसके चार अपराधों के लिए निस्‍सन्‍देह उसको दण्‍ड दूंगा; मैं उसको नहीं छोड़ूंगा। उसके निवासियों ने प्रभु की व्‍यवस्‍था को ठुकरा दिया। उन्‍होंने प्रभु की संविधियों का पालन नहीं किया। जैसा उनके पुर्वजों ने झूठे देवताओं का अनुसरण किया था, वैसा ही उन्‍होंने भी किया, और उनके झूठे देवताओं ने उन्‍हें भटका दिया!</verse>
				<verse number="5">मैं यहूदा प्रदेश पर अग्‍नि प्रेषित करूंगा, वह यरूशलेम नगर के गढ़ों को भस्‍म कर देगी।’</verse>
				<verse number="6">प्रभु यों कहता है: मैं इस्राएल प्रदेश के तीन अपराधों, नहीं, उसके चार अपराधों के लिए निस्‍सन्‍देह उसको दण्‍ड दूंगा; मैं उसको नहीं छोड़ूंगा। इस्राएल प्रदेश के निवासी चांदी के सिक्‍कों में निरपराध व्यक्‍ति को, केवल एक जोड़ी जूती के बदले गरीब को बेच देते हैं!</verse>
				<verse number="7">वे जमीन की धूल पर निर्धन का सिर रौंदते हैं; वे सीधे-सादे व्यक्‍ति को उसके मार्ग से फेर देते हैं। पिता और पुत्र, दोनों एक ही कन्‍या से सम्‍भोग करते हैं। यों उन्‍होंने मेरे पवित्र नाम को अपवित्र कर दिया है।</verse>
				<verse number="8">वे गिरवी रखे वस्‍त्रों को वेदी के पास बिछाते, और स्‍वयं उन पर लेटते हैं। वे अपने परमेश्‍वर के मन्‍दिर में जुर्माने के पैसे की शराब पीते हैं।</verse>
				<verse number="9">‘मैंने कनान देश में उन्‍हें बसाने के पूर्व एमोरी कौम को नष्‍ट किया था; जिनका कद देवदार के वृक्ष के सदृश ऊंचा था, जो बांज वृक्ष के समान मजबूत थे। मैंने ऊपर से उनके फलों को और नीचे से उनकी जड़ों को नष्‍ट किया था।</verse>
				<verse number="10">ओ इस्राएली कौम! मैंने ही तुझे मिस्र देश से बाहर निकाला, और चालीस वर्ष तक निर्जन प्रदेश में तेरा मार्गदर्शन करता रहा ताकि तू एमोरी कौम के देश पर कब्‍जा कर सके।</verse>
				<verse number="11">मैंने तेरे कुछ पुत्रों को नबी बनाया; तेरे कुछ युवकों को नाजीर बनने का अवसर दिया। क्‍या यह सच नहीं है?’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="12">‘परन्‍तु, तूने नाजीरों को शराब पिलाई, जिन्‍हें शराब पीना मना था; तूने नबियों को आदेश दिया, “खबरदार! नबूवत मत करना।”</verse>
				<verse number="13">‘देख, मैं तेरे भार के नीचे तुझे दबा रहा हूँ, जैसे पूलों के भार से गाड़ी नीचे दबती है।</verse>
				<verse number="14">वेग से दौड़नेवाला धावक भी मृत्‍यु की पहुंच से भाग नहीं सकेगा; बलवान का बल भी उसके काम न आएगा; योद्धा भी अपने प्राण को बचा न सकेगा।</verse>
				<verse number="15">धनुर्धारी सैनिक भी टिक नहीं सकेगा; न तेज कदमोंवाला, और न घुड़सवार अपने प्राण बचा सकेंगे।</verse>
				<verse number="16">उस दिन तगड़े दिलवाले भी अपना प्राण बचाने के लिए नंगे ही भाग जाएंगे!’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">ओ इस्राएली कौम! मुझ-प्रभु का यह सन्‍देश सुन। मैं यह तेरे विरुद्ध, तेरी सारी कौम के विरुद्ध सुनाता हूं, जिसको मैं मिस्र देश से निकाल कर लाया था।</verse>
				<verse number="2">पृथ्‍वी की सारी कौमों में से मैंने केवल तुझे ही चुना था। अत: मैं तेरे समस्‍त कुकर्मों के लिए तुझे ही दण्‍ड दूंगा।’</verse>
				<verse number="3">जब तक दो व्यक्‍ति पहले से समझौता न करें क्‍या वे एक-साथ चल सकते हैं?</verse>
				<verse number="4">क्‍या सिंह बिना शिकार पाए जंगल में दहाड़ता है? क्‍या जवान सिंह भूखे पेट मांद में गुर्राता है?</verse>
				<verse number="5">क्‍या पक्षी भूमि पर बिछे फंदे में बिना लासा के फंसता है? क्‍या बहेलिया पक्षी को फंदे में बिना फंसाए ही अपने जाल को समेटता है?</verse>
				<verse number="6">क्‍या यह संभव है? नगर में नरसिंगा फूंका जाए और नागरिक भयभीत न हों? जब तक प्रभु किसी नगर पर विपत्ति नहीं ढाहता क्‍या उस नगर पर विपत्ति आ सकती है?</verse>
				<verse number="7">निस्‍सन्‍देह स्‍वामी-प्रभु अपने सेवक नबियों पर अपना भेद प्रकट किए बिना कोई कार्य नहीं करता।</verse>
				<verse number="8">जंगल में सिंह गरजा; कौन नहीं डरेगा? स्‍वामी-प्रभु ने सन्‍देश दिया; कौन नबूवत नहीं करेगा?</verse>
				<verse number="9">असीरिया देश के गढ़ों में, मिस्र देश के किलों में यह घोषणा सुनाओ: ‘सामरी पहाड़ियों पर एकत्र हो, और वहाँ से सामरी राज्‍य के भीतर अशान्‍ति का नजारा देखो, अत्‍याचार और दमन के दृश्‍य देखो।’</verse>
				<verse number="10">प्रभु का यह कथन है: ‘वे सद्आचरण करना जानते ही नहीं। उन्‍होंने अपने गढ़ों में केवल हिंसा और लूट एकत्र की है।’</verse>
				<verse number="11">अत: स्‍वामी-प्रभु ने यों कहा है: ‘एक बैरी इस देश को घेर लेगा; वह तेरी रक्षा-पंिक्‍त को छिन्न-भिन्न करेगा, वह तेरे गढ़ों को लूटेगा।’</verse>
				<verse number="12">प्रभु यों कहता है: ‘जैसे चरवाहा सिंह के मुंह से अपनी भेड़ के दो पैर अथवा कान का एक टुकड़ा ही बचा पाता है, वैसे ही प्रभु सामरी राज्‍य में रहनेवाले केवल कुछ इस्राएलियों को ही बचा सकेगा; यह अल्‍पांश मानो मसनद का एक कोना अथवा पलंग के पाए का एक टुकड़ा है!’</verse>
				<verse number="13">स्‍वर्गिक सेनाओं का परमेश्‍वर, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘सुनो, और याकूब के वंश के विरुद्ध साक्षी दो।</verse>
				<verse number="14">जिस दिन मैं इस्राएली कौम को उसके अपराधों के लिए दण्‍ड दूंगा, उस दिन मैं बेतएल की वेदियों को भी दण्‍ड दूंगा, मैं वेदियों के कंगूरों को तोड़कर जमीन पर फेंक दूंगा।</verse>
				<verse number="15">मैं सामरी नगर के ग्रीष्‍म महल और शीत महल को ध्‍वस्‍त कर दूंगा; मैं हाथी-दांत से सजे भवन और अन्‍य कोठियों को खण्‍डहर बना दूंगा।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">ओ सामरी राज्‍य की समृद्ध नारियो! ओ सामरी पहाड़ की महिलाओ! यह सन्‍देश सुनो! तुम गरीबों का दमन करती हो, तुम दरिद्रों को रौंदती हो। तुम अपने पतियों को आदेश देती हो: ‘शराब लाओ, ताकि हम पीएं।’</verse>
				<verse number="2">स्‍वामी-प्रभु ने अपनी पवित्रता की यह सौगन्‍ध खाई है: ‘तुम्‍हारे ऐसे दिन आएंगे, जब सैनिक तुम्‍हें कांटों से फांसकर ले जाएंगे, और जो शेष रह जाएंगी, उन्‍हें मछली के सदृश बंसी के कांटों में फंसाकर ले जाएंगे।</verse>
				<verse number="3">तुम शहरपनाह की दरारों से निकलोगी; जो दरार सामने पड़ेगी, उसी से तुम्‍हें जाना होगा; तुम शत्रु के हरम में डाली जाओगी।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="4">‘बेतएल नगर की वेदी के सम्‍मुख आओ, और अपराध करो; गिलगाल नगर की वेदी के सम्‍मुख आओ, और अपराधों का ढेर लगाओ। अपने बलि-पशु सबेरे-सबेरे, और हर तीसरे दिन अपना दशमांश लाओ।</verse>
				<verse number="5">स्‍तुति-बलि में खमीर का चढ़ावा चढ़ाओ, स्‍वेच्‍छा-बलि घोषित करो, लोगों में उसकी चर्चा करो। ओ इस्राएली राष्‍ट्र, तुझे यही तो पसन्‍द है।’ स्‍वामी-प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="6">‘मैंने तुम्‍हारे नगरों में अकाल का प्रकोप भेजा; तुम्‍हारे सब स्‍थानों में भोजन का अभाव किया, फिर भी तुम मेरी ओर नहीं लौटे।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="7">‘फसल की कटनी के तीन महीने शेष थे, और मैंने तुम पर वर्षा नहीं की। मैंने एक नगर में वर्षा की, पर दूसरे नगर को सूखा रखा। एक खेत को पानी मिला, पर दूसरा खेत पानी के अभाव में सूख गया।</verse>
				<verse number="8">अत: दो-तीन नगरों के निवासी भटकते हुए पानी की तलाश में उस नगर में आए जहाँ पानी था। उन्‍होंने पानी पिया, परन्‍तु वह पर्याप्‍त नहीं था। फिर भी तुम मेरी ओर नहीं लौटे।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="9">‘मैंने तुम्‍हारे खेतों को पाले और गेरुए कीड़े से मारा, तुम्‍हारे उद्यान, अंगूर-उद्यान उजाड़ दिए, तुम्‍हारे अंजीर और जैतून के वृक्ष टिड्डियाँ चाट गईं। फिर भी तुम मेरी ओर नहीं लौटे।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="10">‘मैंने जैसे मिस्र देश में महामारियाँ भेजी थीं, वैसे तुम पर भी भेजीं; मैंने तलवार से तुम्‍हारे जवानों को मार डाला तुम्‍हारे घोड़ों को लुटा दिया, मैंने तुम्‍हारे सैनिक-शिविरों को अग्‍नि से फूंक दिया; और दुर्गंध तुम्‍हारी नाकों में भर गई। फिर भी तुम मेरी ओर नहीं लौटे।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="11">‘जैसे मैंने सदोम और गमोरा नगरों को उलट-पुलट दिया था, वैसे ही तुम्‍हारे कुछ नगरों का पूर्ण ध्‍वंस किया। तुम आग से निकाली गई लकड़ी के समान झुलस गए। फिर भी तुम मेरी ओर नहीं लौटे।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="12">‘ओ इस्राएली राष्‍ट्र, निस्‍सन्‍देह मैं तेरे साथ यह व्‍यवहार करूंगा। क्‍योंकि मैं तेरे साथ यह व्‍यवहार करूंगा, इसलिए, ओ इस्राएली राष्‍ट्र, अपने परमेश्‍वर से भेंट करने की तैयारी कर।’</verse>
				<verse number="13">देखो, जो पहाड़ों को आकार देता है, और हवा को उत्‍पन्न करता है, जो मनुष्‍य के विचारों को उस पर प्रकट करता है, जो प्रकाश और अन्‍धकार को रचता है, और पृथ्‍वी के पहाड़ों पर चलता है, वह प्रभु है। उसका नाम प्रभु, स्‍वर्गिक सेनाओं का परमेश्‍वर है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">ओ इस्राएल के वंशजो, यह संदेश सुनो। यह मैं तुम्‍हारे विषय में कह रहा हूं। यह एक शोक गीत है।</verse>
				<verse number="2">‘इस्राएली राष्‍ट्र एक कन्‍या है, जो पतित हो गई! वह फिर कभी न उठेगी। वह अपनी ही भूमि पर त्‍याग दी गई; उसे उठानेवाला कोई नहीं है।’</verse>
				<verse number="3">स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘इस्राएल के वंशज, यदि नगर से युद्ध के लिए हजार सैनिक निकलेंगे तो वे युद्ध के पश्‍चात् सौ रह जाएंगे! यदि सौ सैनिक जाएंगे तो बचकर केवल दस लौटेंगे।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु इस्राएल के वंशजों से यों कहता है: ‘मुझे खोजो तब तुम जीवित रहोगे।</verse>
				<verse number="5">पर तुम बेत-एल की वेदी को मत खोजो, और न गिलगाल की वेदी को जाओ, और न सीमा के पार बएर-शेबा को जाओ। क्‍योंकि गिलगाल का निष्‍कासन होगा, और बेत-एल खण्‍डहर बनेगा।’</verse>
				<verse number="6">प्रभु को खोजो तब तुम जीवित रहोगे। ऐसा न हो कि वह यूसुफ के वंशजों पर आग के सदृश बरसने लगे! आग तुम्‍हें भस्‍म कर देगी। बेत-एल में उसे बुझानेवला कोई न होगा।</verse>
				<verse number="7">तुम न्‍याय को चिरायते-सा कड़ुवा बनानेवाले लोग हो। तुम धर्म को मिट्टी में मिलाने वाले लोग हो!</verse>
				<verse number="8">जो कृत्तिका और मृगशीर्ष नक्षत्रों को बनानेवाला है; जो मृत्‍यु की छाया को सबेरे के प्रकाश में बदलता है; जो दिन को रात के अंधकार में ढालता है; जो सागरों के जल को भाप में बदलकर भूमि की सतह पर वर्षा के रूप में उण्‍डेलता है, उसका नाम प्रभु है।</verse>
				<verse number="9">वही शत्रु के गढ़ पर विनाश कि वर्षा करता, और उसके किले को खण्‍डहर बनाता है।</verse>
				<verse number="10">जो व्यक्‍ति कचहरी में सच्‍चाई से न्‍याय करता है, उससे तुम घृणा करते हो; और जो सच बोलता है, उससे नफरत।</verse>
				<verse number="11">तुम गरीब को रौंदते हो, उससे भेंट के रूप में जबरदस्‍ती अनाज लेते हो। तुमने घूस की कमाई से पत्‍थरों के भव्‍य मकान बनाए हैं; पर तुम उन मकानों में रह नहीं सकोगे! तुमने अंगूर के हरे-भरे उद्यान लगाए हैं; लेकिन तुम उनका रस न पी सकोगे!</verse>
				<verse number="12">मैं जानता हूं कि तुमने कितने अपराध किए हैं, तुम्‍हारे पाप कितने गम्‍भीर हैं। तुम धार्मिक व्यक्‍ति को दु:ख देते हो, और उससे घूस लेते हो। तुम न्‍यायालय के द्वार से दीन-हीन व्यक्‍ति को भगा देते हो।</verse>
				<verse number="13">अत: समझदार व्यक्‍ति ऐसे समय में चुप रहेगा; क्‍योंकि समय बुरा है।</verse>
				<verse number="14">भलाई को खोजो, बुराई को नहीं! तब तुम जीवित रहोगे; स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हारे साथ रहेगा, जैसा तुमने कहा है।</verse>
				<verse number="15">बुराई से घृणा करो, पर भलाई से प्‍यार! अदालतों में न्‍याय को प्रतिष्‍ठित करो। तब संभवत: स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्‍वर तुम, यूसुफ के शेष वंशजों पर कृपा करे।</verse>
				<verse number="16">स्‍वर्गिक सेनाओं का परमेश्‍वर, स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ‘नगर के सब चौराहों पर रोना-पीटना होगा; गली-गली में हाय-हाय मच जाएगी। वे किराए पर किसानों को विलाप करने के लिए बुलाएंगे: वे कुशल शोक-गीत गायकों को शोक मनाने के लिए लाएंगे।</verse>
				<verse number="17">अंगूर के सब उद्यानों में रोदन का स्‍वर सुनाई देगा; क्‍योंकि मैं तुम्‍हारे मध्‍य से गुजरूंगा।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="18">तुम्‍हें धिक्‍कार है, तुम प्रभु के दिन की कामना करते हो। तुम्‍हें प्रभु का दिन क्‍यों चाहिए? प्रभु का दिन अन्‍धकारमय है, ज्‍योतिर्मय नहीं!</verse>
				<verse number="19">इस दिन से बचना असंभव है! वह यों आएगा: जैसे सिंह के सम्‍मुख से कोई चरवाहा भागे, तो उसके सामने रीछ आ जाए! अथवा जब वह झोंपड़ी में प्रवेश करे, और दीवार पर अपने हाथ टेके तो सांप उसको डस ले!</verse>
				<verse number="20">निस्‍सन्‍देह प्रभु का दिन अंधकारमय है, ज्‍योतिर्मय नहीं। घोर अंधकार, जिसमें तिलमात्र भी प्रकाश नहीं!</verse>
				<verse number="21">‘मैं तुम्‍हारे बलि-पर्वों से घृणा करता हूँ, मुझे वे पसन्‍द नहीं। मुझे तुम्‍हारी धर्म-महासभाओं में कुछ भी रुचि नहीं।</verse>
				<verse number="22">तुम मुझे अग्‍नि-बलि और अन्न-बलि चढ़ाते हो, पर मैं उनको स्‍वीकार नहीं करूंगा। सहभागिता-बलि के रूप में चढ़ाए गए तुम्‍हारे मोटे-ताजे पशुओं की चर्बी पर मैं नजर भी नहीं डालूंगा।</verse>
				<verse number="23">मुझे अपने भजन मत सुनाओ, उन्‍हें मुझसे दूर रखो; मैं तुम्‍हारी सारंगी का सुर नहीं सुनूंगा।</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु न्‍याय को जलधारा-सा और धर्म को निरन्‍तर बहनेवाले झरने की तरह सदा बहने दो!</verse>
				<verse number="25">‘ओ इस्राएल के वंशजो! क्‍या तुम्‍हारे पूर्वजों ने चालीस वर्ष तक निर्जन प्रदेश में पशु-बलि और अन्न-बलि चढ़ाई थी? कदापि नहीं!</verse>
				<verse number="26">अत: तुम्‍हें अपने देवराज सक्‍कूत और नक्षत्र-देवता केवान की उन मुर्तियों को ढोना पड़ेगा, जिनको तुमने अपने लिए बना रखा है ।</verse>
				<verse number="27">मैं दमिश्‍क नगर के उस पार तुम्‍हें निष्‍कासित कर दूंगा।’ प्रभु ने यह कहा। प्रभु का नाम ‘स्‍वर्गिक सेनाओं का परमेश्‍वर’ है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">‘धिक्‍कार है तुम्‍हें, ओ राष्‍ट्रों के प्रमुख इस्राएली राष्‍ट्र के नेताओ! तुम्‍हारे ही पास इस्राएली जनता न्‍याय के लिए आती है; पर तुम सियोन पर्वत पर निश्‍चिंत निवास करते हो; तुम्‍हें सामरी पहाड़ पर सुरक्षा का भरोसा है।</verse>
				<verse number="2">कलनेह नगर को जाओ, और उसको देखो, और वहाँ से महानगर हमात को। तत्‍पश्‍चात् पलिश्‍ती देश के गत नगर को जाओ क्‍या तुम इन नगर-राज्‍यों से श्रेष्‍ठ हो? क्‍या तुम्‍हारी राज्‍य-सीमाएं इन राज्‍यों की सीमाओं से बड़ी हैं?</verse>
				<verse number="3">तुम जनता से कहते हो, ‘दुर्दिन बहुत दूर हैं’; यों तुम हिंसा का शासन समीप ला रहे हो।</verse>
				<verse number="4">‘धिक्‍कार है तुम्‍हें, ओ हाथी दांत के पलंग पर सोनेवालो! शय्‍या पर आराम से पांव फैलाकर लेटनेवालो! भेड़शाला के मेमनों का कोमल मांस खानेवालो! पशुशाला के बछड़ों का मांस खानेवालो!</verse>
				<verse number="5">तुम सारंगी की तान पर नए-नए गीत रचते हो। दाऊद के समान नए-नए बाजों का आविष्‍कार करते हो।</verse>
				<verse number="6">तुम प्‍याले-पर-प्‍याला शराब पीते हो; और सर्वोत्तम तेल से सिर की मालिश कराते हो! पर तुम्‍हें यूसुफ वंश के विनाश का कुछ भी दु:ख नहीं।</verse>
				<verse number="7">अत: तुम सबसे पहले अपने देश से निष्‍कासित होगे; पैर फैलाकर रंगरलियां मनानेवालो, तुम्‍हारी रंगरलियां समाप्‍त हो जाएंगी!</verse>
				<verse number="8">स्‍वयं स्‍वामी प्रभु ने अपनी शपथ खाई है। स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है: ‘मैं याकूब की अहं-भावना से नफरत करता हूं। मैं उसके महलों से घृणा करता हूं। मैं सामरी नगर और उसका सब कुछ शत्रु के हाथ में सौंप दूंगा।’</verse>
				<verse number="9">यदि किसी परिवार में दस पुरुष शेष बचेंगे, तो वे भी मारे जाएंगे।</verse>
				<verse number="10">मृतक पुरुष का चाचा और शव पर मसाला लगानेवाला उसको उठाएंगे, और गाड़ने के लिए घर से बाहर ले जाएंगे। वे घर के कोने में छिपे हुए व्यक्‍ति से पूछेंगे, ‘क्‍या वहां और है?’ वह उत्तर देगा, ‘नहीं।’ वह आगे कहेगा, ‘चुप रहो! क्‍योंकि प्रभु का नाम उच्‍चारित नहीं होना चाहिए।’</verse>
				<verse number="11">देखो, प्रभु के आदेश से ऊंचे भवन ध्‍वस्‍त हो जाते हैं, और छोटे मकान टुकड़े-टुकड़े।</verse>
				<verse number="12">क्‍या घोड़े चट्टानों पर दौड़ते हैं? क्‍या बैलों से समुद्र पर हल चलाया जाता है? परन्‍तु तुमने न्‍याय-व्‍यवस्‍था को जहर, और धर्म को चिरायता-सा कड़ुवा बना दिया है।</verse>
				<verse number="13">तुम व्‍यर्थ ही प्रसन्न हो रहे हो, और अहंकार में डूबे हुए यह कह रहे हो, ‘हमने अपने बल से करनईम नगर जीता है।’</verse>
				<verse number="14">‘ओ इस्राएल! मैं तेरे विरुद्ध एक राष्‍ट्र को खड़ा करूंगा। वह तुझे हमात नगर के प्रवेश द्वार से अराबा घाटी के मार्ग तक तंग करेगा।’ स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु परमेश्‍वर ने यह कहा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">स्‍वामी प्रभु ने मुझे यह दृश्‍य दिखाया: जब राजा के चारे की फसल के बाद रबी फसल में अंकुर फूटने लगे, तब टिड्डी-दल उन पर छा गया।</verse>
				<verse number="2">जब टिड्डियाँ भूमि की घास-पात को चट कर गई तब मैंने कहा, ‘ओ स्‍वामी-प्रभु! कृपया क्षमा कर। इस विनाश के बाद याकूब कैसे खड़ा हो सकेगा? वह बहुत छोटा है।’</verse>
				<verse number="3">विनाश के सम्‍बन्‍ध में प्रभु को पश्‍चात्ताप हुआ। स्‍वामी-प्रभु ने कहा, ‘अब ऐसा न होगा।’</verse>
				<verse number="4">स्‍वामी-प्रभु ने मुझे यह दृश्‍य दिखाया: मैंने देखा कि प्रभु दण्‍ड देने के लिए आग को बुला रहा है। आग ने अतल सागर को सुखा दिया। तब वह भूमि को भस्‍म करने लगी।</verse>
				<verse number="5">मैंने कहा, ‘ओ स्‍वामी-प्रभु! कृपया, दण्‍ड देना रोक दे। इस विनाश के बाद याकूब कैसे खड़ा हो सकेगा? वह बहुत छोटा है।’</verse>
				<verse number="6">विनाश के सम्‍बन्‍ध में प्रभु को पश्‍चात्ताप हुआ। स्‍वामी-प्रभु ने कहा, ‘अब यह भी न होगा।’</verse>
				<verse number="7">स्‍वामी-प्रभु ने मुझे यह दृश्‍य दिखाया: मैंने देखा कि स्‍वामी एक ऊंची दीवार के पास खड़ा है। उसके हाथ में साहुल है।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने मुझसे पूछा, ‘आमोस, तू क्‍या देख रहा है?’ मैंने उत्तर दिया, ‘एक साहुल।’ तब स्‍वामी ने कहा, ‘देख, मैं अपने निज लोग इस्राएल की सीधाई नापने के लिए साहुल लगाऊंगा। अब मैं उन्‍हें बिना दण्‍ड दिए नहीं छोड़ूंगा।</verse>
				<verse number="9">इसहाक की पहाड़ी शिखर की वेदियाँ उजड़ जाएंगी। इस्राएल के पवित्र स्‍थान खण्‍डहर बन जाएंगे। मैं हाथ में तलवार ले यारोबआम राजवंश के विरुद्ध खड़ा होऊंगा।’</verse>
				<verse number="10">बेत-एल की वेदी के पुरोहित अमस्‍याह ने राजा यारोबआम के पास यह सन्‍देश भेजा, ‘आमोस आपके विरुद्ध इस्राएल प्रदेश के लोगों में षड्‍यन्‍त्र रच रहा है। अब देश उसके शब्‍दों को और अधिक नहीं सह सकता।</verse>
				<verse number="11">आमोस यों कहता है: “यारोबआम तलवार से मृत्‍यु के घाट उतारा जाएगा। इस्राएली निस्‍सन्‍देह अपने देश से निष्‍कासित होंगे।” ’</verse>
				<verse number="12">अमस्‍याह ने आमोस से कहा, ‘द्रष्‍टा, अपना प्राण बचाकर यहूदा प्रदेश भाग जा। वहीं अपना गुजारा करना और वहीं नबूवत करना।</verse>
				<verse number="13">बेत-एल की वेदी राज-वेदी है। यह इस्राएल राज्‍य का राज्‍य-मन्‍दिर है। यहाँ फिर कभी नबूवत मत करना।’</verse>
				<verse number="14">आमोस ने अमस्‍याह को यह उतर दिया, ‘न तो मैं नबी था, और न नबी का पुत्र मैं मात्र एक चरवाहा था, और गूलर वृक्षों के फल इकट्ठा कर उन्‍हें बेचता था।</verse>
				<verse number="15">मैं रेवड़ को चराता था। प्रभु ने मुझे अपना नबी बनाने के लिए वहां से चुना। उसने मुझे यह आदेश दिया, “जा, मेरे लोग इस्राएलियों का नबी बन।”</verse>
				<verse number="16">‘अब तुम प्रभु का यह संदेश सुनो: तुमने मुझसे यह कहा कि मैं इस्राएलियों को नबूवत नहीं सुनाऊं, मैं इसहाक वंशियों के विरुद्ध प्रवचन नहीं सुनाऊं।</verse>
				<verse number="17">अत: प्रभु यों कहता है: तेरी पत्‍नी इस नगर में वेश्‍या बनेगी। तेरे पुत्रों और पुत्रियों का तलवार से वध किया जाएगा। तेरी भूमि को डोरी से नापकर आपस में बांट लिया जाएगा। तू स्‍वयं अपवित्र देश में मरेगा। इस्राएली निस्‍सन्‍देह अपने देश से निष्‍कासित होंगे।” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">स्‍वामी-प्रभु ने मुझे यह दृश्‍य दिखाया: ग्रीष्‍म ऋतु के पके हुए फलों की एक टोकरी है।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने मुझसे पुछा, ‘आमोस, तू क्‍या देख रहा है?’ मैंने उत्तर दिया, ‘ग्रीष्‍म ऋतु के पके हुए फलों की एक टोकरी।’ तब प्रभु ने मुझ से कहा, ‘मेरे लोग इस्राएलियों के दिन पक गए। अब मैं उन्‍हें बिना दण्‍ड दिये नहीं छोड़ूंगा।</verse>
				<verse number="3">उस दिन मन्‍दिर के स्‍तुति-गीत शोक-गीत में बदल जाएंगे।’ स्‍वामी-प्रभु ने यह कहा है, ‘असंख्‍य लाशें पड़ी होंगी। सब जगह मौत का सन्नाटा होगा।’।</verse>
				<verse number="4">ओ निर्धनों को रौंदनेवालो, ओ गरीबों को मृत्‍यु के घाट उतारनेवालो, यह सुनो:</verse>
				<verse number="5">तुम चाहते हो कि नवचन्‍द्र पर्व कब खत्‍म हो, और तुम अनाज बेचो। विश्राम दिवस कब बीते, और तुम गेहूं को बेचना आरंभ करो। तुम अनाज मापने की माप को छोटा रखते हो, पर जब खरीदार से तौलकर मुद्राएं लेते हो तो तौल को भारी कर देते हो! तुम खोटी तराजू रखकर खरीदारों को ठगते हो।</verse>
				<verse number="6">तुम गरीब को चांदी से और निर्धन को एक जोड़ी जूतों के दाम पर खरीदते हो। तुम घुन लगा गेहूं बेचते हो।</verse>
				<verse number="7">प्रभु ने याकूब के अहं की शपथ खाई है: ‘मैं निस्‍सन्‍देह तुम्‍हारे किसी काम को कभी न भूलूंगा।’</verse>
				<verse number="8">क्‍या इस कारण भूमि कंपित न होगी? क्‍या इस धरती पर रहनेवाले विलाप न करेंगे? यह प्रदेश नील नदी की बाढ़ के समान, उफनेगा, उछलेगा: और मिस्र देश की नील नदी के समान वह फिर शान्‍त हो जाएगा।’</verse>
				<verse number="9">स्‍वामी-प्रभु यह कहता है: ‘उस दिन मैं दोपहर को सूर्यास्‍त कर दूंगा; दिन-दहाड़े समस्‍त पृथ्‍वी पर अंधकार छा जाएगा।</verse>
				<verse number="10">मैं तुम्‍हारे आनन्‍द के उत्‍सव-पर्वों को शोक-दिवसों में परिणत कर दूंगा; मैं तुम्‍हारे स्‍तुति गीतों को विलाप गीतों में बदल दूंगा। शोक प्रदर्शित करने के लिए तुम-सबको कमर में टाट के वस्‍त्र पहनने पड़ेंगे, तुम्‍हें सिर मुंड़ाना होगा। मैं तुमसे ऐसा शोक कराऊंगा, जैसा इकलौते पुत्र का मृत्‍यु शोक होता है। वह दिन अन्‍त तक भयावह होगा।’</verse>
				<verse number="11">स्‍वामी-प्रभु यह कहता है: ‘देखो, वह समय आ रहा है जब मैं तुम्‍हारे देश पर अकाल भेजूंगा; पर यह अकाल न रोटी का होगा, और न पीने के पानी का, वरन् प्रभु के शब्‍दों का अकाल! लोग प्रभु का शब्‍द सुनने को तरसेंगे।</verse>
				<verse number="12">वे एक सागर से दूसरे सागर को, उत्तर से पूर्व को जाएंगे, वे प्रभु के शब्‍द की तलाश में एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान को भटकेंगे, पर वे उसको न सुन सकेंगे।</verse>
				<verse number="13">उस दिन सुन्‍दर कन्‍याएँ, और जवान पुरुष भी प्‍यास से मर जाएंगे।</verse>
				<verse number="14">जो लोग सामरी राज्‍य के देवता अशीमा की शपथ खाते हैं, जो यह कहते हैं, ‘हे दान, तेरे जीवित देवता की कसम,’ ‘हे बएर-शेबा, तेरे इष्‍ट देवता की शपथ,’ उनका पतन होगा, वे फिर उठ नहीं सकेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">मैंने प्रभु को वेदी के समीप खड़े हुए देखा। उसने आदेश दिया, ‘खम्‍भों के शीर्ष पर प्रहार कर ताकि ड्‍योढ़ियाँ हिलने लगें; तू खम्‍भों को ध्‍वस्‍त कर; उन्‍हें लोगों के सिर पर गिरा। जो उससे बच जाएंगे, मैं उनको तलवार से मौत के घाट उतारूंगा। उनमें एक भी व्यक्‍ति नहीं बचेगा। वह प्राण बचाकर भाग न सकेगा।</verse>
				<verse number="2">यदि वे गड्ढा खोदकर अधोलोक में छिपेंगे तो मैं अपना हाथ बढ़ाकर उन्‍हें वहां से खींच लूंगा। यदि वे आकाश में चढ़ेंगे तो मैं उन्‍हें पकड़कर धरती पर उतार दूंगा।</verse>
				<verse number="3">यदि वे कर्मेल पर्वत के शिखर पर छिपेंगे तो मैं वहां भी उन्‍हें खोज कर पकड़ लूंगा। यदि वे मेरी आंखों से छिपकर सागर के तल में चले जाएंगे, तो मैं सर्प को आदेश दूंगा, और वह उनको डस लेगा।</verse>
				<verse number="4">यदि उनके शत्रु उनके देश से उन्‍हें निर्वासित कर अपने देश में ले जाएंगे, तो मैं तलवार को आदेश दूंगा, और वह उनको मौत के घाट उतार देगी। मैं उनकी भलाई के उद्देश्‍य से नहीं, वरन् हानि पहुँचाने के लिए उन पर दृष्‍टिपात करूंगा।’</verse>
				<verse number="5">स्‍वर्गिक सेनाओं के स्‍वामी-प्रभु के स्‍पर्श से धरती पिघलती है, और उस पर रहनेवाले सब शोक करते हैं। नील नदी की बाढ़ के समान धरती उछलती; और मिस्र देश की नील नदी के समान वह फिर शान्‍त हो जाती है।</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने स्‍वर्ग में अपने उपरले कक्ष बनाए हैं, उसने आकाशमण्‍डल को पृथ्‍वी पर खड़ा किया है। वह सागर के जल को भाप के रूप में बुलाता है, और फिर वर्षा के रूप में उसको पृथ्‍वी की सतह पर उण्‍डेल देता है। उसका नाम प्रभु है।</verse>
				<verse number="7">‘ओ इस्राएल वंशियों, तुम मेरे लिए इथियोपिओं के समान हो।’ प्रभु यह कहता है, ‘क्‍या मैंने तुम्‍हें मिस्र देश से, पलिश्‍तियों को कप्‍तोर देश से सीरिया-वासियों को कीर देश से नहीं निकाला था?</verse>
				<verse number="8">देखो, मैं तुम्‍हारा स्‍वामी-प्रभु, तुम्‍हारे पापमय राज्‍य को देख रहा हूं। मैं पृथ्‍वी की सतह से तुम्‍हारे राज्‍य को मिटा दूंगा। पर हां, मैं याकूब वंश को पूर्णत: नष्‍ट नहीं करूंगा।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="9">‘मैंने यह निश्‍चय किया है: मैं इस्राएली राष्‍ट्र को अन्‍य राष्‍ट्रों में सूपे से छानूंगा; जैसे तुम छलनी से गेहूं और कंकड़ छानते हो, और एक भी कंकड़, भूमि पर नहीं गिरता।</verse>
				<verse number="10">मेरी प्रजा में उपस्‍थित समस्‍त पापी तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे। वे यह दावा करते हैं: “संकट हम पर नहीं आएगा, अनिष्‍ट हमारे पास तक नहीं फटकेगा।” ’</verse>
				<verse number="11">‘उस दिन मैं दाऊद की ध्‍वस्‍त झोपड़ी को खड़ा कर दूंगा, मैं उसकी दीवारों की दरारों को भरूंगा, उसके मलवे को उठाऊंगा, और प्राचीनकाल के समान उसका पुन: निर्माण करूंगा।</verse>
				<verse number="12">तब दाऊद के वंशज शेष एदोम-वंशियों पर, और मेरे कहलानेवाले सब राष्‍ट्रों पर अधिकार करेंगे।’ प्रभु ने यह कहा है, वह निस्‍सन्‍देह अपने यह वचन पूरा करेगा।</verse>
				<verse number="13">प्रभु यह कहता है: ‘देखो, समय आ रहा है जब हरित क्रांति होगी, फसल काटनेवाला कटाई समाप्‍त भी न कर पाएगा कि हल चलानेवाला आ पहुँचेगा; बीज बोनेवाले की बोआई पूरी भी न होगी कि दाखरस निकालने वाला आ जाएगा, पहाड़ों से मीठा अंगूर-रस टपकेगा, और सब पहाड़ियां उसमें डूब जाएंगी।</verse>
				<verse number="14">मैं अपने निज लोग इस्राएलियों की समृद्धि लौटा दूंगा। वे उजाड़ नगरों का पुन:निर्माण करेंगे, और उनको आबाद करेंगे। वे अंगूर-उद्यान लगाएंगे, और उनके फलों का रस पीएंगे। वे साग-सब्‍जी के बगीचे लगाएंगे, और उनके फल खाएंगे।</verse>
				<verse number="15">मैं उनके देश में उन्‍हें पुन: रोपूंगा। जो देश मैंने उन्‍हें दिया है, उन्‍हें वहां से फिर कभी नहीं उखाड़ूंगा’ तुम्‍हारे प्रभु परमेश्‍वर ने यह कहा है।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="31">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">ओबद्याह का दर्शन: प्रभु ने हमें यह संदेश दिया। स्‍वामी-प्रभु ने एदोम राष्‍ट्र के संबंध में यों कहा: “मैंने राष्‍ट्रों में इस समाचार के साथ एक दूत भेजा है: “युद्ध के लिए तत्‍पर हो। एदोम से युद्ध करने के लिए तैयार हो। ”</verse>
				<verse number="2">ओ एदोम, मैं तुझे विश्‍व के राष्‍ट्रों में अत्‍यन्‍त तुच्‍छ बनाऊंगा। तुझसे सब राष्‍ट्र अत्‍यधिक घृणा करेंगे।</verse>
				<verse number="3">ओ पहाड़ों की कंदराओं में रहनेवाले, ओ ऊंचे स्‍थानों में निवास करनेवाले, तेरे हृदय के घमण्‍ड ने तुझे धोखा दिया। तू अपने हृदय में यह कहता था: “कौन मुझे जमीन पर उतार सकता है?”</verse>
				<verse number="4">यद्यपि तू बाज के समान ऊंचा उड़ता है; यद्यपि तेरा घोंसला तारों के मध्‍य है; तो भी मैं तुझे जमीन पर उतारूंगा।’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="5">‘यदि चोर तेरे घर में घुसते, या लुटेरे रात में डाका डालते, तो वे इतना ही लूटते जितना उनके लिए काफी होता! यदि अंगूर तोड़नेवाले तेरे पास आते तो वे निस्‍सन्‍देह कुछ छोड़ देते।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु उन्‍होंने एसाव को कितनी बुरी तरह लूटा! उसके खजाने कैसे ढूँढ़ कर निकाले गए।</verse>
				<verse number="7">तेरे सब सन्‍धिबद्ध राजाओं ने तुझे धोखा दिया; उन्‍होंने तुझे सीमा तक खदेड़ दिया। तेरे संघ के राजा तुझ पर प्रबल हो गए। जो तेरे साथ तेरी थाली में भोजन करते थे, उन्‍होंने तुझे फांसने के लिए जाल बिछाया है। वे तेरे विषय में कहते हैं: “उसमें कुछ समझ नहीं है।”</verse>
				<verse number="8">मैं-प्रभु यह कहता हूँ: उस दिन मैं एदोम राष्‍ट्र में बुद्धिमान मनुष्‍यों का अन्‍त कर दूंगा; एसाव पर्वत से समझ को हटा दूंगा।</verse>
				<verse number="9">ओ तेमान नगर, तेरे योद्धाओं का साहस समाप्‍त हो जाएगा। अत: एसाव पर्वत के निवासी कट-कट कर गिरेंगे।</verse>
				<verse number="10">‘ओ एसाव, तूने अपने भाई याकूब के साथ हिंसापूर्ण व्‍यवहार किया था। अत: लज्‍जा से तुझे सिर झुकाना होगा; तू सदा-सर्वदा के लिए नष्‍ट हो जाएगा।</verse>
				<verse number="11">जिस दिन विदेशी राष्‍ट्र तेरे भाई की सम्‍पत्ति लूट कर ले गए, जिस दिन विदेशी सैनिक उसके नगर के प्रवेश-द्वारों में घुसे थे, यरूशलेम को परस्‍पर बांटने के लिए उन्‍होंने चिट्ठी डाली थी, उस दिन तू अलग खड़ा था, मानो तू भी उन लुटेरों में एक था।</verse>
				<verse number="12">अपने भाई के दुर्दिन में, उसके संकट के दिन में तू उसकी ओर ताकता भर रहा। यहूदा प्रदेश के विनाश के दिन तुझे आनन्‍दित नहीं होना था। उनके संकट के दिन तुझे डींग नहीं मारना था।</verse>
				<verse number="13">जब मेरे निज लोग संकट में थे, उस दिन तुझे उनके नगर में प्रवेश नहीं करना था। उनके विपत्ति के दिन तुझे उनकी ओर केवल ताकना नहीं था। जब उन पर विपत्ति आई थी, तब तुझे उनकी धन-सम्‍पत्ति लूटनी नहीं थी।</verse>
				<verse number="14">जब वे प्राण बचाकर भाग रहे थे तब तुझे चौराहे पर खड़े होकर भागनेवालों का वध नहीं करना था। तुझे संकट के दिन अपने बचे हुए जाति-भाइयों को शत्रु के हाथ में नहीं सौंपना था।</verse>
				<verse number="15">‘प्रभु का दिन समस्‍त राष्‍ट्रों के समीप आ पहुंचा। और एसाव, जैसा तूने अपने भाई के साथ किया, वैसा ही तेरे साथ किया जाएगा। तेरे दुष्‍कर्म तेरे सिर पर ही पड़ेंगे।</verse>
				<verse number="16">‘इस्राएल, जैसा तूने मेरे पवित्र पर्वत पर मेरे क्रोध का प्‍याला पीया, वैसा ही तेरे चारों ओर के राष्‍ट्र पियेंगे, वे पियेंगे, और लड़खड़ा कर गिरेंगे। उनका अस्‍तित्‍व भी समाप्‍त हो जाएगा।</verse>
				<verse number="17">सियोन पर्वत पर बचे हुए लोग निवास करेंगे। सियोन पर्वत पुन: पवित्र होगा, याकूब वंशीय पुन: अपना अधिकार प्राप्‍त करेंगे।</verse>
				<verse number="18">याकूब वंश अग्‍नि के सदृश होगा, और यूसुफ वंश एक ज्‍वाला। एसाव वंश भूसा होगा। वे उसमें आग लगाएंगे। और उसको भस्‍म कर देंगे। एसाव वंशीय एक भी व्‍यक्‍ति शेष नहीं रहेगा। प्रभु ने ऐसा ही कहा है।</verse>
				<verse number="19">नेगेब क्षेत्र के लोग एसाव पर्वत पर अधिकार करेंगे; शफेलाह क्षेत्र के लोग पलिश्‍ती देश पर अधिकार करेंगे। वे एफ्रइम प्रदेश तथा सामरी प्रदेश पर भी अधिकार करेंगे। बिन्‍यामिन कुल गिलआद क्षेत्र पर अधिकार करेगा।</verse>
				<verse number="20">इस्राएली जो हाला जिले में बन्‍दी थे, वे कनान देश से सारफत नगर तक अधिकार करेंगे। यरूशलेम निवासी, जो सपाराद नगर में हैं, वे नेगेब क्षेत्र के नगरों पर अधिकार करेंगे।</verse>
				<verse number="21">बचाए हुए व्‍यक्‍ति सियोन पर्वत पर जाएंगे, और वे एसाव पर्वत पर शासन करेंगे। यह राज्‍य प्रभु का होगा।’</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="32">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">योना बेन-अमित्तय को प्रभु का यह सन्‍देश मिला:</verse>
				<verse number="2">‘तैयार हो, और महानगर नीनवे को जा। उसके विरुद्ध सन्‍देश सुना; क्‍योंकि उसके नागरिकों के दुष्‍कर्मों की चर्चा मुझ तक पहुंची है।’</verse>
				<verse number="3">योना उठा। वह प्रभु के सम्‍मुख से भागा। वह समुद्र पार तर्शीश नगर जाने के लिए याफा बन्‍दरगाह गया। वहां उसे एक जलयान मिला जो तर्शीश नगर जा रहा था। अत: उसने जलयान का किराया चुकाया, और उस पर चढ़ गया। वह नाविकों के साथ तर्शीश नगर जाना चाहता था ताकि वह प्रभु के सम्‍मुख से दूर हो जाए।</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु प्रभु ने समुद्र पर एक प्रचण्‍ड आंधी उत्‍पन्न की। तब समुद्र पर भयंकर तूफान उठा और जलयान के टूटने का भय उत्‍पन्न हो गया।</verse>
				<verse number="5">नाविक डर गए, और अपने-अपने देवता की दुहाई देने लगे। उन्‍होंने जलयान का भार कम करने के लिए जलयान का माल-असबाब समुद्र में फेंक दिया। योना जलयान के निचले भीतरी भाग में गया। वह शय्‍या पर लेट गया, और निश्‍चिंत सो गया।</verse>
				<verse number="6">जलयान का कप्‍तान उसके पास आया। उसने पुकारा, ‘ओ सोनेवाले, यह क्‍या? उठो, अपने ईश्‍वर को पुकारो, कदाचित ईश्‍वर हमारी ओर ध्‍यान दे और हम बच जाएं।’</verse>
				<verse number="7">नाविकों ने परस्‍पर कहा, ‘आओ, हम चििट्ठयाँ डालें, और यह पता लगाएं कि यह विपत्ति किस व्यक्‍ति के कारण हम पर आई है।’ अत: उन्‍होंने चििट्ठयाँ डालीं, और चिट्ठी योना के नाम पर निकली।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने योना से पूछा, ‘हमें बताओ, यह विपत्ति हम पर क्‍यों पड़ी है? तुम क्‍या काम-धन्‍धा करते हो? तुम कहां से आ रहे हो? तुम किस देश के रहनेवाले हो? तुम किस जाति के हो?’</verse>
				<verse number="9">तब योना ने उन्‍हें यह बताया, ‘मैं यहूदी हूँ। मैं समुद्र और भूमि के बनानेवाले स्‍वर्गिक प्रभु परमेश्‍वर का आराधक हूँ।’</verse>
				<verse number="10">यह सुनकर नाविक अत्‍यन्‍त डर गए। उन्‍होंने योना से कहा, ‘यह तुमने क्‍या किया!’ योना प्रभु के सम्‍मुख से भाग रहा है, यह बात वे जानते थे; क्‍योंकि स्‍वयं योना ने उन्‍हें बताया था।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने योना से पूछा, ‘समुद्र शांत हो जाए, इसके लिए हमें तुम्‍हारे साथ क्‍या करना चाहिए?’ समुद्र हर क्षण विकराल होता जा रहा था।</verse>
				<verse number="12">योना ने उनसे कहा, ‘मुझे उठा कर समुद्र में फेंक दो। तब समुद्र शान्‍त हो जाएगा। मैं जानता हूँ: यह भयंकर तूफान मेरे कारण तुम पर आया है।’</verse>
				<verse number="13">नाविकों ने जलयान को तट पर लाने की पूरी कोशिश की, पर वे उस को तट पर न ले जा सके। समुद्र का रुख उनके विरुद्ध भयंकर होता गया।</verse>
				<verse number="14">अन्‍त में नाविकों ने प्रभु से प्रार्थना की, ‘हे प्रभु, हम तुझसे विनती करते हैं। इस मनुष्‍य के प्राण के बदले में हमें मत नष्‍ट कर। निर्दोष व्यक्‍ति की हत्‍या का दोष हम पर मत लगाना। प्रभु, तूने अपनी इच्‍छानुसार यह कार्य किया है।’</verse>
				<verse number="15">तब नाविकों ने योना को उठाया और समुद्र में उसको फेंक दिया। समुद्र का क्रोध तत्‍काल शान्‍त हो गया।</verse>
				<verse number="16">यह देखकर नाविक प्रभु से अत्‍यन्‍त डर गए। उन्‍होंने प्रभु को बलि चढ़ाई और मन्नतें मानीं।</verse>
				<verse number="17">प्रभु के आदेश से एक बड़ा मच्‍छ योना को निगल गया। योना तीन दिन और तीन रात उस मच्‍छ के पेट में पड़ा रहा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">योना ने मच्‍छ के पेट में अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="2">उसने कहा: ‘हे प्रभु, मैंने अपने संकट में तुझे पुकारा, और तूने मुझे उत्तर दिया। मैंने अधोलोक के उदर में तेरी दुहाई दी, और तूने निस्‍सन्‍देह मेरी पुकार सुनी।</verse>
				<verse number="3">तूने मुझे गहरे सागर में, सागर के हृदय में फेंका था; मैं धाराओं से घिरा हुआ था। तेरी लहरों और तरंगों ने मुझे लपेट लिया था।</verse>
				<verse number="4">तब मैंने यह सोचा: मैं प्रभु के सम्‍मुख से निकाल दिया गया हूँ। अब मैं कैसे प्रभु के पवित्र मन्‍दिर के दर्शन कर सकूंगा?</verse>
				<verse number="5">मैं समुद्र में डूब रहा था। मेरे चारों ओर जल ही जल था। मेरे सिर में सिवार लिपट गई थी।</verse>
				<verse number="6">मैं पहाड़ों की जड़ तक पहुंच गया था। मैं अधोलोक में आ गया था, जहां अर्गलाओं ने मुझे सदा के लिए बन्‍द कर लिया था। फिर भी, हे प्रभु मेरे परमेश्‍वर, तू मेरे जीवन को मृत्‍यु के गड्ढे से ऊपर ले आया।</verse>
				<verse number="7">जब मेरे प्राण मूर्छित थे, मैंने प्रभु को स्‍मरण किया। प्रभु, मेरी प्रार्थना तुझ तक, तेरे पवित्र मन्‍दिर में पहुंची।</verse>
				<verse number="8">जो उपासक झूठे देवताओं की पूजा करते हैं, वे अपनी सच्‍ची भक्‍ति को त्‍याग देते हैं।</verse>
				<verse number="9">पर मैं धन्‍यवाद-रूपी स्‍तुति-बलि तुझे अर्पित करूंगा। जो मन्नत मैंने मानी है, उसको पूरा करूंगा। निस्‍सन्‍देह प्रभु ही उद्धार करता है।’</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने मच्‍छ को आदेश दिया और उसने योना को समुद्र तट पर उगल दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">प्रभु का सन्‍देश योना को दूसरी बार मिला:</verse>
				<verse number="2">‘तैयार हो, और महानगर नीनवे को जा। जो सन्‍देश मैं तुझे दूंगा, तू उसको सुनाना।’</verse>
				<verse number="3">योना उठा। वह प्रभु के आदेश के अनुसार नीनवे नगर को गया। नीनवे एक महानगर था। नगर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में तीन दिन लगते थे।</verse>
				<verse number="4">योना ने नगर की यात्रा करना आरम्‍भ किया। उसने एक दिन की दूरी तय की। उसने यह प्रचार किया, ‘केवल चालीस दिन शेष हैं, और तब नीनवे नगर का विनाश हो जाएगा।’</verse>
				<verse number="5">नीनवे के नागरिकों ने परमेश्‍वर पर विश्‍वास किया। उन्‍होंने पश्‍चात्ताप करने के लिए उपवास की घोषणा की। छोटे-बड़े सब नागरिकों ने टाट के वस्‍त्र पहिने।</verse>
				<verse number="6">यह खबर नीनवे के राजा को मिली। वह तत्‍काल अपने सिंहासन से उठा। उसने अपनी राजसी पोशाक उतारी, और टाट के वस्‍त्र पहिन लिए। तब वह राख के ढेर पर बैठ गया।</verse>
				<verse number="7">उसने समस्‍त नीनवे नगर में यह राजाज्ञा प्रचारित की: ‘राजा और मंत्री-मण्‍डल की ओर से यह आदेश है: मनुष्‍य और पशु, भेड़-बकरी और गाय-बैल अपने मुंह में अनाज का दाना भी नहीं रखेंगे। वे न भोजन करेंगे और न पानी पियेंगे।</verse>
				<verse number="8">हर एक मनुष्‍य और पशु अपने शरीर पर टाट के वस्‍त्र लपेटेगा। मनुष्‍य छाती पीट-पीटकर परमेश्‍वर की दुहाई देंगे। प्रत्‍येक मनुष्‍य अपने दुराचरण को त्‍याग दे, और दुष्‍कर्मों को छोड़ दे।</verse>
				<verse number="9">कौन जानता है, कदाचित परमेश्‍वर अपने निर्णय को बदल दे और अपनी क्रोधाग्‍नि शांत करे और हम नष्‍ट होने से बच जाएं?’</verse>
				<verse number="10">जब परमेश्‍वर ने यह देखा कि नीनवे के निवासियों ने पश्‍चात्ताप किया है, और उन्‍होंने अपना दुराचरण छोड़ दिया है, तब उसने उन पर विपत्ति ढाहने का विचार त्‍याग दिया। परमेश्‍वर ने कहा था कि वह उन पर विपत्ति ढाहेगा। पर उसने ऐसा नहीं किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">किन्‍तु योना को परमेश्‍वर का यह निर्णय बहुत बुरा लगा। वह प्रभु परमेश्‍वर से नाराज हो गया।</verse>
				<verse number="2">उसने प्रभु से प्रार्थना की। उसने कहा, ‘प्रभु, मेरी तुझसे यह प्रार्थना है: जब मैं अपने देश में था, तब मैंने तुझ से यही तो कहा था; अब तो वही बात हुई। इसी कारण मैं तुरन्‍त तर्शीश नगर को भागा था। मैं जानता था कि तू कृपालु और दयालु परमेश्‍वर है। तू विलम्‍ब से क्रोध करने वाला और करुणा का सागर है। तू विपत्ति ढाहने के अपने निर्णय को बदलता भी है।</verse>
				<verse number="3">इसलिए अब मैं तुझसे यह विनती करता हूं: हे प्रभु, तू मेरा प्राण मुझसे ले ले। मेरे लिए जीवित रहने की अपेक्षा मरना अच्‍छा है।’</verse>
				<verse number="4">प्रभु ने योना से कहा, ‘क्‍या तेरा यह क्रोध उचित है?’</verse>
				<verse number="5">तब योना नगर से बाहर निकला। वह नगर के पूर्व में रहने लगा। उसने अपने सिर पर एक छप्‍पर डाला। वह छप्‍पर की छाया में बैठ गया और देखने लगा कि नगर का अब क्‍या होगा।</verse>
				<verse number="6">प्रभु परमेश्‍वर ने योना के सिर के ऊपर अंडी का एक पेड़ उगाया कि वह योना के सिर पर छाया करे और उसे आराम दे सके। योना इस पेड़ को देख कर बहुत प्रसन्न हुआ।</verse>
				<verse number="7">दूसरे दिन जब प्रात:काल हुआ, तब परमेश्‍वर ने एक कीड़े को भेजा। कीड़े ने अंडी के पेड़ को काटा और अंडी का पेड़ सूख गया।</verse>
				<verse number="8">जब सूरज निकला तब परमेश्‍वर ने पूर्व दिशा से गरम हवा बहाई। योना के सिर पर सूरज की किरणें पड़ीं और वह बेहोश हो गया। योना मृत्‍यु की इच्‍छा करने लगा। उसने कहा, ‘मेरे लिए जीवित रहने की अपेक्षा मरना अच्‍छा है।’</verse>
				<verse number="9">तब परमेश्‍वर ने योना से पूछा, ‘क्‍या यह उचित है कि तू अंडी के पेड़ के कारण नाराज हो?’ योना ने उत्तर दिया, ‘मेरा क्रोध उचित है। इसलिए मैं नाराज हूं। मैं मर जाना चाहता हूं।’</verse>
				<verse number="10">प्रभु ने उसे उत्तर दिया, ‘तू उस अंडी के पेड़ के लिए दु:खित है जिसके लिए तूने कोई परिश्रम नहीं किया। तूने उसको न लगाया था और न बड़ा किया था। वह एक रात में उगा और दूसरी रात में नष्‍ट हो गया।</verse>
				<verse number="11">सुन, इस महानगर नीनवे में एक लाख बीस हजार से ज्‍यादा अबोध बच्‍चे हैं, जो अपने दाएं-बाएं हाथ का भी अन्‍तर नहीं पहचानते। इसके अतिरिक्‍त निर्दोष पशु भी हैं। तब क्‍या मुझे इस महानगर के लिए दु:खी नहीं होना चाहिए?’</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="33">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">प्रभु ने अपना सन्‍देश मोरेशेत नगर के रहनेवाले मीका को यहूदा प्रदेश के राजाओं योताम, आहाज और हिजकियाह के राज्‍य-काल में दिया। मीका ने सामरी नगर और यरूशलेम नगर के सम्‍बन्‍ध में यह दर्शन देखा:</verse>
				<verse number="2">हे लोगो, तुम सब सुनो; हे पृथ्‍वी, और पृथ्‍वी के निवासियो, ध्‍यान दो। स्‍वामी-प्रभु तुम्‍हारे विरुद्ध साक्षी देगा। स्‍वामी अपने पवित्र मन्‍दिर से बाहर आए।</verse>
				<verse number="3">देखो, प्रभु अपने स्‍थान से बाहर निकल रहा है। वह नीचे आएगा। वह पृथ्‍वी के ऊंचे स्‍थानों पर विचरण करेगा।</verse>
				<verse number="4">उसके पैरों तले पहाड़ पिघल जाएंगे, जैसे आग से मोम पिघल जाता है। घाटियाँ और गहरी बनेंगी, जैसे पानी ढाल को काटकर उसे गहरा बनाता है।</verse>
				<verse number="5">यह सब याकूब-वंशियों के अपराध के कारण, इस्राएल-वंशियों के पाप के कारण होगा। याकूब-वंशियों का अपराध क्‍या है? निस्‍सन्‍देह सामरी नगर! यहूदा-वंशियों का पाप क्‍या है? निस्‍सन्‍देह यरूशलेम नगर!</verse>
				<verse number="6">अत: प्रभु कहता है: ‘मैं सामरी नगर को खुले मैदान के मलवे के सदृश बना दूंगा; ऐसा स्‍थान जहां लोग अंगूर के उद्यान लगाएंगे। मैं उसके खण्‍डहरों के पत्‍थर घाटी में फेंक दूंगा, और उसकी नींव उखाड़ दूंगा।</verse>
				<verse number="7">उसके देवताओं की मूर्तियों के टुकड़े-टुकड़े किए जाएंगे। उसकी वेश्‍यावृत्ति के उपहार आग में झोंके जाएंगे। मैं उसके देवताओं की प्रतिमाओं को चूर-चूर करूंगा। उसने वेश्‍यावृत्ति की कमाई से उन्‍हें एकत्र किया था, अत: वेश्‍यावृत्ति की कमाई के सदृश उनका विनाश भी होगा!’</verse>
				<verse number="8">नबी ने कहा: ‘मैं इस विनाश के लिए शोक मना रहा हूँ; मैं रो रहा हूं। मैं नंगे पैर, नंगे बदन घूमता फिरूंगा। मैं गीदड़ की तरह रोऊंगा, मैं शुतुरमुर्ग के समान विलाप करूंगा।</verse>
				<verse number="9">सामरी का घाव असाध्‍य है, उसका जहर यहूदा तक पहुंच गया है। वह मेरे लोगों तक, यरूशलेम के प्रवेश-द्वार तक आ गया है।’</verse>
				<verse number="10">उसकी चर्चा गत नगर में मत करो; वहां तुम मत रोओ, पर बेत-ल-अपरा की धूल में लोटो।</verse>
				<verse number="11">ओ शापीर के रहनेवालो, नंगे बदन, लज्‍जा से भरे, अपने मार्ग पर जाओ, और यहां मत रुको। ओ सानान के निवासियो, अपने नगर से मत निकलो। बेत-एसेल का विलाप तुम्‍हें वहां खड़ा नहीं रहने देगा।</verse>
				<verse number="12">मारोत के निवासी उत्‍सुकतापूर्वक कुशल-मंगल की प्रतीक्षा कर रहे हैं, क्‍योंकि प्रभु ने विपत्ति ढाही है, और वह यरूशलेम के प्रवेश-द्वार तक पहुंच गई है।</verse>
				<verse number="13">ओ लाकीश के रहनेवालो रथों में घोड़े जोतो, और भाग जाओ; क्‍योंकि सियोन ने पाप करना तुझसे ही सीखा था। तुझ में ही इस्राएल के अपराधों का बीज है।</verse>
				<verse number="14">मोरेशेत-गत को विदाई की भेंट दी जाए, अकजीब राजवंश इस्राएल के राजाओं को धोखा देगा।</verse>
				<verse number="15">ओ मरीशा के रहनेवालो, मैं तुम पर एक विजेता के द्वारा आक्रमण कराऊंगा। इस्राएल के वैभव का प्रतीक राजा अदुल्‍लाम की गुफा में शरण लेगा।</verse>
				<verse number="16">अपने प्रिय पुत्रों के लिए सिर मुंड़ा; गिद्ध के सदृश अपने सिर मुंड़ा; क्‍योंकि वे बन्‍दी होकर अपने देश से निष्‍कासित होंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">धिक्‍कार है उनको, जो कुचक्र रचते हैं, जो रात में पलंग पर पड़े-पड़े दुष्‍कर्म सोचा करते हैं। वे सबेरा होने पर अपनी योजना को कार्यरूप में परिणत भी करते हैं, क्‍योंकि ऐसा करने की शक्‍ति उनके हाथ में है।</verse>
				<verse number="2">वे पराए खेतों का लालच करते हैं, और उन्‍हें हड़प लेते हैं; वे दूसरे के मकानों की लालसा करते हैं, और उन्‍हें हथिया लेते हैं। वे पड़ोसी और उसके परिवार पर अत्‍याचार करते हैं, वे अन्‍य व्यक्‍ति और उसकी पैतृक सम्‍पत्ति का शोषण करते हैं।</verse>
				<verse number="3">अत: प्रभु यों कहता है: ‘मैं शोषण करनेवाले इस वर्ग के विरुद्ध विनाश की योजना बना रहा हूं। तुम इस योजना से अपना गला नहीं छुड़ा सकोगे। वह बुरा समय होगा, तुम अहंकार से सिर उठाकर चल नहीं सकोगे।</verse>
				<verse number="4">उस समय तुम्‍हारे वर्ग का कवि तुम्‍हारी ओर से निन्‍दात्‍मक कहावत कहेगा, वह छाती पीट-पीटकर विलाप करेगा। वह कहेगा, “हम बर्बाद हो गए! प्रभु के लोगों की पैतृक भूमि का अधिकार दूसरों के हाथ में जा रहा है, प्रभु उसको हमारे हाथ से छीन रहा है। हमें बन्‍दी बनानेवालों के हाथ में वह हमारे खेतों को बांट रहा है।”</verse>
				<verse number="5">प्रभु की धर्ममहासभा में चिट्ठी डालकर और रस्‍सी से नापकर भूमि का वितरण करनेवाला कोई न होगा और तुम्‍हें भूमि का टुकड़ा भी नहीं मिलेगा।’</verse>
				<verse number="6">वे उपदेश करते हैं, ‘हमें उपदेश मत सुना; तुझे ऐसी नबूवत का उपदेश नहीं करना चाहिए, क्‍योंकि हमें पतन का अपमान सहना नहीं पड़ेगा।’</verse>
				<verse number="7">प्रभु कहता है, ‘ओ याकूब के वंशजो, क्‍या मनुष्‍य मुझ से यह प्रश्‍न पूछ सकता है, “क्‍या प्रभु का आत्‍मा धीरज खो बैठा है? क्‍या यह उसके कार्य हैं? क्‍या सदाचारी के प्रति उसके वचन हितकर नहीं होते?”</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु तुम शत्रु के समान मेरे अपने लोगों के विरुद्ध खड़े हो। जो लड़ाई की इच्‍छा भी नहीं रखते, जो तुम पर विश्‍वास करके राह से गुजरते हैं, उन शान्‍तिप्रिय लोगों के कपड़े तुम उतार लेते हो।</verse>
				<verse number="9">मेरे अपने लोगों की स्‍त्रियों को तुम उनके प्रिय घरों से निकालते हो, तुम उनके बच्‍चों से मेरी महिमा को छीनते हो।</verse>
				<verse number="10">उठो, और जाओ, यह विश्राम-स्‍थल नहीं है। तुम्‍हारी अशुद्धता के कारण निस्‍सन्‍देह उसका महासंहार होगा!’</verse>
				<verse number="11">यदि कोई खाली बातें करता और झूठ बोलता हुआ, इधर-उधर फिरता है, और यह कहता है, ‘मैं तुम्‍हें मदिरा और शराब के पक्ष में उपदेश दूंगा’ तो ये लोग उसको अपना उपदेशक स्‍वीकार कर लेते हैं!</verse>
				<verse number="12">प्रभु कहता है, ‘ओ याकूब-वंशियो! मैं निस्‍सन्‍देह तुम सबको पुन: एकत्र करूंगा; मैं बचे हुए इस्राएल-वंशियों को फिर इकट्ठा करूंगा। जैसे बाड़े में भेड़ों को, या चरागाह में पशुओं को एक साथ रखा जाता है वैसे ही मैं तुमको रखूंगा। तुम्‍हारी संख्‍या हजारों-हजार होगी।’</verse>
				<verse number="13">बन्‍दीगृह की दीवार तोड़नेवाला प्रभु, तुम्‍हारे आगे-आगे जाएगा; तुम दीवार को तोड़ोगे, और नगर के प्रवेश-द्वार की ओर जाओगे। तुम उससे नगर के बाहर निकलोगे। तुम्‍हारा राजा तुम्‍हारा मार्ग-दर्शन करेगा। प्रभु ही तुम्‍हारा अगुआ होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">‘मेरी बात सुनो: ओ याकूब-वंशियों के अगुओ, ओ इस्राएल-वंशियों के शासको, क्‍या तुम्‍हें न्‍याय के सिद्धान्‍त नहीं जानना चाहिए?</verse>
				<verse number="2">तुम भलाई से घृणा करते, पर बुराई से प्रेम। तुम मेरे अपने लोगों की खाल खींचते हो, उनकी हड्डियों से मांस नोंच लेते हो।</verse>
				<verse number="3">तुम मेरे निज लोगों का मांस खाते हो, तुम उनकी चमड़ी उधेड़ लेते हो। हांडी के गोश्‍त की तरह कड़ाह के मांस के समान तुम उनकी हड्डियों को चूर-चूर करते हो, उनकी बोटी-बोटी करते हो।’</verse>
				<verse number="4">संकट के समय, तुम प्रभु की दुहाई दोगे, पर वह तुम्‍हारी दुहाई का उत्तर नहीं देगा। उस समय वह तुमसे अपना मुंह छिपाएगा क्‍योंकि तुमने दुष्‍कर्म किए हैं।</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने नबियों के विषय में यह कहा है: ‘इन नबियों ने मेरे लोगों को पथभ्रष्‍ट किया है: जब इनके पेट भरे रहते हैं तब वे आश्‍वासन देते हैं, कि युद्ध नहीं होगा! पर जब लोग उन्‍हें खाने को नहीं देते तब वे उनको युद्ध की धमकी देते हैं।’</verse>
				<verse number="6">अत: ओ नबियो! रात में तुम्‍हें दर्शन नहीं मिलेगा, और न ही अन्‍धकार में तुम शकुन विचार सकोगे। तुम-नबियों का सूर्य अस्‍त हो जाएगा, तुम्‍हारे दिन भी अन्‍धकार में बदल जाएंगे।</verse>
				<verse number="7">द्रष्‍टाओं का अनादर होगा, शकुन विचारनेवाले अपमानित होंगे। वे अपने मुंह छिपाएंगे; क्‍योंकि परमेश्‍वर उनको उत्तर नहीं देगा।</verse>
				<verse number="8">पर मैं परमेश्‍वर की सामर्थ्य से, प्रभु के आत्‍मा से परिपूर्ण हूं; मुझ में न्‍याय और बल है, ताकि मैं याकूब को उसके अपराध, इस्राएल को उसके पाप बता सकूं।</verse>
				<verse number="9">ओ याकूब वंश के अगुओ, ओ इस्राएल-वंशियों के शासको, यह सुनो! क्‍योंकि तुम न्‍याय से घृणा करते हो, तुम सरल को कुटिल बनाते हो,</verse>
				<verse number="10">तुम सियोन को रक्‍तपात से, यरूशलेम को अन्‍याय से निर्मित कर रहे हो।</verse>
				<verse number="11">तुम्‍हारे अगुए घूस लेकर न्‍याय करते, पुरोहित पैसे लेकर धर्म की बातें सिखाते, और नबी धन के लिए शकुन विचारते हैं; फिर भी वे प्रभु का सहारा लेते, और यह कहते हैं, ‘निस्‍सन्‍देह प्रभु हमारे मध्‍य है! हम विपत्ति में नहीं पड़ेंगे।’</verse>
				<verse number="12">अत: तुम्‍हारे कारण सियोन नगर जोते गए खेत के समान दिखाई देगा; यरूशलेम मलवों का ढेर बनेगा, और मन्‍दिर का पहाड़ पूजा-स्‍थल का जंगल!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">आनेवाले दिनों में यह होगा: प्रभु-भवन का पहाड़ पहाड़ों में सर्वश्रेष्‍ठ माना जाएगा; वह पहाड़ियों में ऊपर रहेगा। हर राष्‍ट्र के लोग जल-धारा के समान उसकी ओर बहेंगे।</verse>
				<verse number="2">वे आकर यह कहेंगे, ‘आओ, हम प्रभु के पर्वत पर चढ़ें, याकूब के परमेश्‍वर के भवन में जाएं, ताकि वह हमें अपने मार्ग की शिक्षा दे; और हम उसके पथ पर चलें।’ सियोन पर्वत से व्‍यवस्‍था प्रकट होगी, यरूशलेम से ही प्रभु का शब्‍द सुनाई देगा।</verse>
				<verse number="3">प्रभु भिन्न-भिन्न कौमों का न्‍याय करेगा, वह दूर-दूर के शक्‍तिशाली राष्‍ट्रों का निर्णय करेगा। अत: राष्‍ट्र अपनी तलवारों को हल के फाल बनाएंगे। वे अपने भाले को हंसिए में बदल देंगे, एक राष्‍ट्र दूसरे राष्‍ट्र के विरुद्ध तलवार नहीं उठाएगा, और न ही वे युद्ध-विद्या सीखेंगे।</verse>
				<verse number="4">हर आदमी अपने अंगूर-उद्यान में, अपने अंजीर वृक्ष के नीचे निश्‍चिंत बैठेगा, उसे शत्रु के आक्रमण का डर नहीं होगा। स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने स्‍वयं यह कहा है।</verse>
				<verse number="5">राष्‍ट्र के लोग अपने-अपने देवता के नाम पर चलते हैं; पर हम सदा-सर्वदा अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम पर चलेंगे।</verse>
				<verse number="6">प्रभु यह कहता है: ‘उस दिन मैं लंगड़े-लूलों को एकत्र करूंगा, बिखरे हुओं को बटोरूंगा; और जिन्‍हें मैंने दु:ख दिया था, उन्‍हें भी इकट्ठा करूंगा।</verse>
				<verse number="7">लंगड़े-लूलों को मैं इस्राएल का शेष-राष्‍ट्र बनाऊंगा। जिन्‍हें त्‍याग दिया गया था, उन्‍हें मैं एक शक्‍तिशाली राष्‍ट्र बनाऊंगा। आज से युगानुयुग तक मैं-प्रभु सियोन पर्वत से उन पर राज्‍य करूंगा।’</verse>
				<verse number="8">ओ रेवड़ के बुर्ज! ओ सियोन के गढ़! तुझे पहले-जैसा शासन प्राप्‍त होगा, तुझे यरूशलेम का राज्‍य प्राप्‍त होगा।</verse>
				<verse number="9">ओ यरूशलेम नगरी! तू गला फाड़कर चिल्‍लाती क्‍यों है? क्‍या तेरे यहाँ कोई राजा नहीं है? क्‍या तेरे सलाहकार मर गए जिसके कारण तू गर्भवती स्‍त्री के समान प्रसव-पीड़ा से तड़प रही है?</verse>
				<verse number="10">ओ सियोन की जनता! गर्भवती स्‍त्री के समान छटपटा और कराह! तू नगर से बाहर निकलेगी, और तुझे खुले मैदान में रहना पड़ेगा। तू बेबीलोन देश को जाएगी। वहां प्रभु तुझे छुड़ाएगा; तेरे शत्रुओं के हाथ से प्रभु तुझे मुक्‍त करेगा।</verse>
				<verse number="11">अनेक राष्‍ट्र तेरे विरुद्ध एकत्र हुए हैं। वे यह कह रहे हैं, ‘इसे भ्रष्‍ट कर दो। और हम अपनी आंखों से सियोन का पतन देखें।’</verse>
				<verse number="12">पर ये राष्‍ट्र प्रभु के विचारों को नहीं जानते। ये प्रभु की योजना को नहीं समझते। जैसे पूले खलियान में इकट्ठे किए जाते हैं वैसे ही प्रभु ने उन्‍हें रौंदने के लिए एकत्र किया है।</verse>
				<verse number="13">ओ सियोन नगरी! उठ, और दंवरी कर। मैं तेरे सींग लोहे के, और तेरे खुर पीतल के बनाऊंगा। तब तू अनेक देशों को रौंदेगी। तू उनकी लूट प्रभु के सम्‍मुख अर्पित करेगी, तू उनकी धन-सम्‍पत्ति सम्‍पूर्ण पृथ्‍वी के स्‍वामी को चढ़ाएगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">ओ सैन्‍य-नगरी! अब तू दीवार से घिर गई है, शत्रुओं ने हमारे विरुद्ध घेराबन्‍दी की है। वे छड़ी से इस्राएल के शासक के गाल पर प्रहार करेंगे।</verse>
				<verse number="2">‘ओ बेतलेहम एप्राता, तू निस्‍सन्‍देह यहूदा प्रदेश के सब नगरों में छोटा है; पर तुझसे ही वह व्यक्‍ति निकलेगा, जो मुझ-प्रभु के लिए इस्राएली राष्‍ट्र पर शासन करेगा। उसका उद्गम प्राचीन काल से, पुराने जमाने से है।’</verse>
				<verse number="3">जब तक गर्भवती स्‍त्री बालक को जन्‍म न देगी, तब तक प्रभु इस्राएल को त्‍यागे रहेगा। उसके पश्‍चात् शेष इस्राएली अपने जाति-भाई-बहिनों के पास लौट आएंगे।</verse>
				<verse number="4">आनेवाला व्यक्‍ति प्रभु की सामर्थ्य से, अपने प्रभु परमेश्‍वर के महान नाम से प्रकट होगा और अपने रेवड़ को चराएगा। इस्राएली सुरक्षित जीवन व्‍यतीत करेंगे, क्‍योंकि वह पृथ्‍वी के सीमांतों तक महान होगा।</verse>
				<verse number="5">उसके आगमन से शान्‍ति का युग आरम्‍भ होगा! जब असीरियाई सेना हमारे देश पर आक्रमण करेगी, हमारी भूमि को रौंदेगी तब हम सात चरवाहों और जनता के आठ नेताओं को उसके विरुद्ध भेजेंगे।</verse>
				<verse number="6">वे असीरिया देश पर तलवार से, राजा निमरोद के देश पर नंगी तलवार से शासन करेंगे। जब असीरियाई सेना हमारे देश पर शासन करेगी, हमारी सीमा पर पैर रखेगी तब वे उसमें से हमें मुक्‍त करेंगे।</verse>
				<verse number="7">तब अनेक राष्‍ट्रों से घिरे हुए शेष याकूब-वंशीय प्रभु-प्रेषित ओस की बूंद के सदृश, घास पर बरसती वर्षा के समान होंगे, जो लोगों की पुकार की प्रतीक्षा नहीं करती, जो मनुष्‍यों की राह नहीं देखती।</verse>
				<verse number="8">तब अनेक राष्‍ट्रों से घिरे हुए, अनेक देशों से घिरे हुए शेष याकूब-वंशीय जंगल में जानवरों के राजा सिंह के समान होंगे, भेड़-बकरियों के मध्‍य जवान सिंह होंगे जो जहां-जहां जाता है, वहां-वहां तहलका मचाता है। वह हर पशु को चीर-फाड़ देता है। उसके हाथ से बचाने वाला कोई नहीं होता।</verse>
				<verse number="9">इस्राएल अपने बैरियों पर हाथ उठाएगा; उसके सब शत्रु नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="10">प्रभु यों कहता है: ‘उस दिन मैं तेरे मध्‍य से तेरे सब घोड़ों को मार डालूंगा, तेरे सब रथों को तोड़ूंगा।</verse>
				<verse number="11">मैं तेरे देश के सब नगरों को नष्‍ट करूंगा। मैं तेरे देश के सब किलों को खण्‍डहर बनाऊंगा।</verse>
				<verse number="12">मैं तेरे हाथ के जादू-टोने समाप्‍त करूंगा, तेरे यहां भविष्‍यफल बतानेवाले जीवित नहीं रहेंगे।</verse>
				<verse number="13">मैं तेरे मध्‍य से देवताओं की मूर्तियां, पूजा-स्‍तंभ ध्‍वस्‍त कर दूंगा। तब तू हाथ की बनाई गई वस्‍तुओं के आगे अपना सिर नहीं झुकाएगा।</verse>
				<verse number="14">मैं तेरे मध्‍य से अशेराह देवी के पूजा-स्‍तम्‍भ जड़-मूल सहित उखाड़ दूंगा। मैं तेरे नगरों को नष्‍ट कर दूंगा।</verse>
				<verse number="15">जो राष्‍ट्र मेरे आदेश का पालन नहीं करते हैं, उनसे मैं भयंकर क्रोध में बदला लूंगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">सुन, प्रभु क्‍या कहता है! उठ, पहाड़ों के सम्‍मुख अपना पक्ष प्रस्‍तुत कर, पहाड़ियां भी तेरी बात सुनें।</verse>
				<verse number="2">ओ पहाड़ो, प्रभु का अभियोग सुनो, ओ पृथ्‍वी की शाश्‍वत नींवो, प्रभु का अभियोग सुनो। प्रभु को इस्राएल से एक शिकायत है। वह उस पर मुकदमा चलाएगा।</verse>
				<verse number="3">‘ओ मेरे निज लोगो, मैंने तुम्‍हारा क्‍या बुरा किया है? किस बात से मैंने तुम्‍हें दु:ख दिया है? मुझे उत्तर दो।</verse>
				<verse number="4">मैंने तुम्‍हें मिस्र देश से बाहर निकाला। मैंने तुम्‍हें गुलामी के बन्‍धन से मुक्‍त किया। मैंने तुम्‍हारा नेतृत्‍व करने के लिए मूसा, हारून, और मिर्याम को भेजा।</verse>
				<verse number="5">ओ मेरे निज लोगो, याद करो, मोआब के राजा बालाक ने कैसा कुचक्र रचा था, पर बिलआम बेन-बओर ने उसे कैसा उत्तर दिया था। याद करो, शिट्टीम नगर से गिलगाल नगर तक क्‍या घटनाएं घटी थीं, ताकि तुम प्रभु के उद्धार के कार्यों को समझ सको।’</verse>
				<verse number="6">मैं हाथ में कौन-सी भेंट लेकर प्रभु के सामने जाऊं और उच्‍च सिंहासन पर विराजमान परमेश्‍वर के सम्‍मुख आराधना करूं? क्‍या मैं उसके सम्‍मुख अन्नबलि, और एक-वर्षीय बछड़ा लेकर जाऊं?</verse>
				<verse number="7">क्‍या प्रभु हजार मेढ़ों की बलि से, क्‍या वह तेल की लाखों नदियों की भेंट से प्रसन्न होगा? क्‍या मुझे अपने अपराध की क्षमा के लिए ज्‍येष्‍ठ पुत्र की बलि देना चाहिए? क्‍या मुझे अपने ही पाप के लिए अपने पौरुष के प्रथम फल को चढ़ाना चाहिए? कदापि नहीं!</verse>
				<verse number="8">ओ मानव, प्रभु ने तुझे बताया है कि उचित क्‍या है, और वह तुझसे क्‍या चाहता है। यही न कि तू न्‍याय-सिद्धान्‍त का पालन करे करुणा से प्रेम करे, और नम्रतापूर्वक अपने परमेश्‍वर के मार्ग पर चले?</verse>
				<verse number="9">प्रभु की वाणी नगर में सुनाई दे रही है, (प्रभु-नाम का भय मानना ही बुद्धिमानी है:) ‘ओ यहूदा के कुल! ओ नगर-सभा के सदस्‍यो!</verse>
				<verse number="10">क्‍या मैं दुष्‍कर्मी के घर में संचित दुष्‍कर्म के धन को, और उसकी घृणित छोटी माप को भुला सकता हूं?</verse>
				<verse number="11">क्‍या मैं खोटी तराजू रखनेवाले को, अपनी थैली में खोटे बाट रखनेवालों को बिना दण्‍ड दिए छोड़ दूंगा?</verse>
				<verse number="12">ओ यहूदा कुल, तेरे धनवान लोगों में हिंसावृत्ति है, तेरे नागरिक झूठ बोलते हैं; उनकी बातें कपटपूर्ण होती हैं।</verse>
				<verse number="13">अत: मैंने तुझको वध करना आरम्‍भ किया है। मैं तेरे पाप के कारण तुझे उजाड़ दूंगा।</verse>
				<verse number="14">तू भोजन करेगा, पर तृप्‍त नहीं होगा, तेरा पेट हमेशा खाली रहेगा। तू बचाएगा तो भी तू जमा नहीं कर पाएगा। जो कुछ तू बचाएगा, मैं उसे तेरे तलवारधारी शत्रु को दे दूंगा।</verse>
				<verse number="15">तू बोएगा पर फसल काट नहीं पाएगा। तू जैतून का तेल निकालेगा, पर उसको सिर पर नहीं लगा पाएगा। तू अंगूर से रस निकालेगा, पर उसको पी नहीं पाएगा।</verse>
				<verse number="16">ओ यहूदा कुल! तूने राजा ओमरी की संविधियों को माना, तूने अहाब के राजवंश के कार्यों के अनुरूप कार्य किया। तूने उनके परामर्श के अनुसार आचरण किया। अत: मैं तुझे उजाड़ दूंगा। तेरे नागरिकों को उपहास का पात्र बना दूंगा। तू अन्‍य कौमों की निन्‍दा सहेगा।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">धिक्‍कार है मुझे, मैंने अवसर खो दिया! मैं ग्रीष्‍म काल के फल तब तोड़ने गया जब वे झड़ा लिए गए। मैं अंगूरों को चुनने तब गया जब वे तोड़ लिए गए। न अंगूर का एक गुच्‍छा और न अंजीर का एक फल मुझे मिला, जिन्‍हें खाने को मेरा दिल चाहता था।</verse>
				<verse number="2">पृथ्‍वी से भक्‍त उठ गए, मनुष्‍यों में सत्‍यनिष्‍ठ व्यक्‍ति नहीं रहे। सब लोग हत्‍या के उद्देश्‍य से घात लगाते हैं। हर आदमी अपने भाई के लिए जाल बिछाता है।</verse>
				<verse number="3">उनके हाथ में दुष्‍कर्म हैं, वे कुकर्म करने में निपुण हैं। शासक और न्‍यायाधीश घूस मांगते हैं। बड़े लोग मनमानी करते हैं। यों ये सब मिलकर कुचक्र रचते हैं।</verse>
				<verse number="4">उनकी अच्‍छाई का अर्थ है−कंटीली झाड़ी! उनकी ईमानदारी का मतलब है−कांटे! उनके प्रहरियों द्वारा सूचित दिन, उनके दण्‍ड का दिन समीप आ गया। अब आतंक उनके निकट है।</verse>
				<verse number="5">अपने पड़ोसी का भी विश्‍वास मत करो, अपने मित्र का भी भरोसा मत करो, अपनी प्रिय पत्‍नी से बोलने में भी सावधान रहो।</verse>
				<verse number="6">क्‍योंकि पुत्र अपने पिता को तुच्‍छ समझता है; पुत्री अपनी मां का विरोध करती है; बहू अपनी सास का विरोध करती है; घर के ही लोग घरवाले के शत्रु बन गए हैं!</verse>
				<verse number="7">मैं प्रभु की ओर दृष्‍टि लगाए हूं; मैं अपने उद्धारकर्ता परमेश्‍वर की प्रतीक्षा में हूं, मेरा परमेश्‍वर मेरी आवाज सुनेगा।</verse>
				<verse number="8">ओ मेरी बैरिन! मेरे पतन से आनन्‍दित मत हो। यदि मेरा पतन हुआ है, तो मेरा उत्‍थान भी होगा। यद्यपि मैं अन्‍धकार में पड़ी हूं, तो भी प्रभु मेरी ज्‍योति होगा।</verse>
				<verse number="9">मैंने प्रभु के प्रति पाप किया है; जब तक प्रभु मेरा पक्ष नहीं लेगा, और मेरे पक्ष में निर्णय नहीं देगा, तब तक मुझे प्रभु का कोप सहना ही होगा। वह मुझे प्रकाश तक पहुंचाएगा; और मैं उसके उद्धार के दर्शन करूंगी।</verse>
				<verse number="10">यह देखकर मेरी बैरिन लज्‍जित होगी, क्‍योंकि उसने कहा था, ‘कहां है तेरा प्रभु परमेश्‍वर?’ जब वह गली के कीचड़ की तरह रौंद दी जाएगी, तब मेरी आंखें उसकी पतित दशा देखकर तृप्‍त होंगी।</verse>
				<verse number="11">ओ यरूशलेम, तेरी शहरपनाह के निर्माण का दिन आएगा। उस दिन तेरी सीमा का विस्‍तार होगा।</verse>
				<verse number="12">उस दिन असीरिया से मिस्र देश तक मिस्र से फरात नदी तक, एक समुद्र से दूसरे समुद्र तक, एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ तक के निवासी तेरे पास आएंगे।</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु पृथ्‍वी अपने निवासियों के कारण, उनके दुष्‍कर्म के फलों के कारण उजाड़ हो जाएगी।</verse>
				<verse number="14">प्रभु, तू अपनी लाठी लेकर अपने निज लोगों को, अपनी मीरास को, अपनी भेड़ों को चरा। वे जंगल में अकेले निवास कर रहे हैं। वे उपजाऊ भूमि के मध्‍य अकेले पड़े हैं। जैसा तू पुराने समय में बाशान और गिलआद क्षेत्र में उन्‍हें चराता था, वैसा ही उन्‍हें अब इन क्षेत्रों में चरा।</verse>
				<verse number="15">जब तू मिस्र देश से हमें बाहर निकाल लाया, तब तूने आश्‍चर्यपूर्ण कार्य दिखाए थे। वैसे ही हमें फिर दिखा दे।’</verse>
				<verse number="16">सब राष्‍ट्र चाहे कितने ही शक्‍तिशाली क्‍यों न हों, वे इस्राएली राष्‍ट्र को देखकर आश्‍चर्यचकित हो जाएंगे। उनके कान के परदे फट जाएंगे; उनके मुंह से आवाज नहीं निकलेगी।</verse>
				<verse number="17">वे रेंगनेवाले जीव-जन्‍तुओं की तरह, सांप के समान धूल चाटेंगे। वे कांपते हुए अपने किलों से बाहर निकलेंगे। वे डरते हुए हमारे प्रभु परमेश्‍वर के पास जाएंगे; वे तेरे कारण भय से कांपेंगे।</verse>
				<verse number="18">हे प्रभु, तेरे समान अधर्म को क्षमा करनेवाला, अपनी मीरास के बचे हुए लोगों के अपराध क्षमा करनेवाला और कौन ईश्‍वर है? तू सदा क्रोध नहीं करता, क्‍योंकि तू करुणा से प्रसन्न होता है।</verse>
				<verse number="19">तू हम पर पुन: दया करेगा। तू हमारे अधर्म को अपने पैरों तले रौंद डालेगा, प्रभु, तू हमारे समस्‍त पापों को सागर की अतल गहराई में फेंक देगा।</verse>
				<verse number="20">तू याकूब-वंशियों पर अपनी सच्‍चाई प्रकट करेगा, और अब्राहम के कुल पर करुणा, जैसी तूने प्राचीन काल में हमारे पूर्वजों से शपथ खाई थी।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="34">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">नीनवे नगर के सम्‍बन्‍ध में नबूवत: एल-कोश नगर में रहनेवाले नहूम के दर्शन की पुस्‍तक।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ईष्‍र्यालु परमेश्‍वर है; वह प्रतिशोधी है। प्रभु प्रतिशोधी है; वह क्रोध से परिपूर्ण है। प्रभु अपने बैरियों से प्रतिशोध लेता है; वह अपने शत्रुओं से क्रोधपूर्ण व्‍यवहार करता है।</verse>
				<verse number="3">प्रभु विलम्‍ब-क्रोधी और महाशक्‍तिशाली है। प्रभु निस्‍सन्‍देह अपराधी को बिना दण्‍ड दिए नहीं छोड़ेगा। प्रभु का राजमार्ग चक्रवात और तूफान हैं, उसके चरणों की धूल मेघों के दल हैं।</verse>
				<verse number="4">वह जल को सुखानेवाला है; उसकी डांट से समुद्र, और समस्‍त नदियाँ सूख जाती हैं। तब बाशान का कछार और कर्मेल का हरित पहाड़ी क्षेत्र मुरझा जाते हैं, लबानोन का हरा-भरा प्रदेश कुम्‍हला जाता है।</verse>
				<verse number="5">प्रभु के सम्‍मुख पहाड़ कांपते हैं, पहाड़ियाँ हिलने लगती हैं। उसकी उपस्‍थिति से, पृथ्‍वी और उस पर रहनेवाले प्राणी, उजड़ जाते हैं।</verse>
				<verse number="6">प्रभु के क्रोध के सम्‍मुख कौन खड़ा रह सकता है? उसकी क्रोधाग्‍नि को कौन सह सकता है? उसका कोप अग्‍नि की तरह बरसता है, और प्रभु के सामने चट्टानें फूट जाती हैं।</verse>
				<verse number="7">प्रभु भला है। वह संकट-काल में आश्रय-स्‍थल है। वह अपने शरणागत को जानता है।</verse>
				<verse number="8">वह जलप्रलय से अपने बैरियों का पूर्ण संहार करता है; वह महाअंधकार में अपने शत्रुओं को खदेड़ देता है।</verse>
				<verse number="9">तुम प्रभु के खिलाफ क्‍या षड्‍यन्त्र रच रहे हो? वह तुम्‍हारा पूर्ण संहार करेगा। अपने शत्रुओं से दुबारा प्रतिशोध लेने की उसे आवश्‍यकता नहीं पड़ती।</verse>
				<verse number="10">वे अपनी रंगरलियों में उलझे हुए कांटों की तरह, सूखे भूसे की तरह भस्‍म हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="11">ओ नीनवे महानगर! तुझ में क्‍या कभी ऐसा व्यक्‍ति हुआ है, जो प्रभु के प्रति कुचक्र रचनेवाला न हो, दुर्विचारी गुंडा न हो?</verse>
				<verse number="12">प्रभु यों कहता है: ‘चाहे वे संख्‍या में असंख्‍य और बल में अपार क्‍यों न हों, मैं उन्‍हें नष्‍ट कर दूंगा और वे मिट जाएंगे। ओ मेरे निज लोगो, मैंने तुम्‍हें पीड़ित किया, पर अब मैं तुम्‍हें पीड़ित नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="13">मैं तेरी गर्दन से तेरे शत्रु का जूआ तोड़ूंगा, मैं तेरी जंजीरों को काटूंगा।’</verse>
				<verse number="14">ओ नीनवे के राजा! तेरे सम्‍बन्‍ध में प्रभु ने मुझे यह आदेश दिया है: ‘तेरे नाम को चलानेवाला अब तेरे वंश में उत्‍पन्न न होगा। धातु की मूर्तियों को, पत्‍थर और लकड़ी की प्रतिमाओं को मैं तेरे देवालयों में नष्‍ट कर दूंगा। मैं तेरे लिए कबर खोदूंगा; क्‍योंकि तू दुराचारी है।’</verse>
				<verse number="15">देखो, पहाड़ों से शुभ-सन्‍देश सुनानेवाला, शान्‍ति की घोषणा करनेवाला आ रहा है। ओ यहूदा वंशियो! अब अपने यात्रा-पर्व मनाओ, अपनी मन्नतों को पूरा करो। अब अधम व्यक्‍ति तुम्‍हारे प्रदेश से कभी नहीं गुजरेगा। वह पूर्णत: नष्‍ट कर दिया गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">ओ नीनवे महानगर! विध्‍वंसक ने तुझ पर आक्रमण कर दिया। अत: परकोटों पर पहरेदार नियुक्‍त कर। मार्ग की चौकसी कर युद्ध के लिए तैयार हो। अपनी समस्‍त सैनिक शक्‍ति को एकत्र कर।</verse>
				<verse number="2">प्रभु याकूब वंशियों का वैभव, इस्राएल के वंशजों का वैभव लौटा रहा है। लुटेरे आक्रमणकारियों ने उन्‍हें लूट लिया था, उनकी अंगूर-लताओं को नष्‍ट कर दिया था।</verse>
				<verse number="3">विध्‍वंसक के योद्धाओं की ढाल लाल है। उसके सैनिक किरमिजी रंग की वरदी पहिने हुए हैं। रथ पंिक्‍तबद्ध हैं। वे ज्‍वाला की तरह चमक रहे हैं। घोड़े कूद-फांद रहे हैं।</verse>
				<verse number="4">रथ सड़कों पर अंधाधुन्‍ध दौड़ने लगे। वे चौराहों पर इधर-उधर दौड़ रहे हैं। वे मशालों की तरह चमक रहे हैं। वे बिजली की गति से झपटते हैं।</verse>
				<verse number="5">सेनाधिकारियों को बुलाया गया। वे गिरते-पड़ते जा रहे हैं, वे शहरपनाह की ओर भाग रहे हैं। वहाँ रक्षा-मंडप तैयार किया गया है।</verse>
				<verse number="6">नदी-बांध के फाटक खोल दिए गए; महल में निराशा छा गई।</verse>
				<verse number="7">उसकी स्‍वामिनी बंदी बना ली गई। उसे ले जा रहे हैं। उसकी सेविकाएँ रो रही हैं। वे चकई की तरह विलाप कर रही हैं। वे अपनी छाती पीट रही हैं।</verse>
				<verse number="8">नीनवे एक ऐसा तालाब है, जिसका पानी बह गया! वे आदेश देते हैं, ‘रुको रुको।’ पर कौन रुकता है!</verse>
				<verse number="9">चांदी लूटो, सोना लूटो, खजाने का अन्‍त नहीं। कीमती वस्‍तुओं के ढेर लगे हैं।</verse>
				<verse number="10">नीनवे महानगर उजड़ गया। विध्‍वंस और विनाश! हृदय डूब रहा है, घुटने कांप रहे हैं। कमर टूट गई; चेहरे पीले पड़ गए।</verse>
				<verse number="11">सिंह की गुफा कहां है, जवान सिंह की मांद कहां गई, जहाँ सिंह अपना शिकार लाया करता था, जहाँ उसके बच्‍चे थे, और उन्‍हें सतानेवाला कोई न था?</verse>
				<verse number="12">सिंह अपने बच्‍चों के लिए बहुत शिकार लाता और उन्‍हें फाड़ता था, वह अपनी सिंहनियों के लिए शिकार का गला घोंटता था। वह अपनी मांदों को अपने शिकार से, अपनी गुफाओं को शिकार के मांस से भर देता था।</verse>
				<verse number="13">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: देख, मैं तेरे विरुद्ध हूं, मैं तेरे रथों को आग में फूंक दूंगा, तलवार तेरे जवान सिंहों को मौत के घाट उतार देगी। मैं पृथ्‍वी से तेरे शिकार का अंत कर दूंगा। तेरे राजदूतों का स्‍वर फिर कभी सुनाई नहीं देगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">धिक्‍कार है तुझे, ओ खूनी नगरी नीनवे! तू झूठ और लूट से भरी है, तेरी लूट का कोई अन्‍त नहीं।</verse>
				<verse number="2">चाबुक की आवाज, पहियों के घूमने की आवाज सुनाई दे रही है। घोड़े दौड़ रहे हैं, रथ भाग रहे हैं।</verse>
				<verse number="3">घुड़सवार सरपट दौड़ रहे हैं, तलवारें चमक रही हैं, भाले चमचमा रहे हैं, हजारों लोग मरे पड़े हैं, लाशों का ढेर लगा है, लोथों का अन्‍त नहीं। लोग लोथों से ठोकर खाकर गिरते हैं।</verse>
				<verse number="4">यह विनाश क्‍यों हुआ? इसलिए कि वेश्‍या ने उस सुन्‍दर और जादूगरनी वेश्‍या ने अत्‍यधिक वेश्‍यावृत्ति की थी। उसने अपनी वेश्‍यावृत्ति से राष्‍ट्रों को फंसाया था, अपने जादू से अनेक देशों को लुभाया था।</verse>
				<verse number="5">देख, मैं तेरे विरुद्ध हूं; स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता है, मैं तेरा वस्‍त्र तेरे मुंह तक उठाऊंगा, मैं तेरी नग्‍नता राष्‍ट्रों को दिखाऊंगा; राज्‍य तेरे गुप्‍तांगों को देखेंगे।</verse>
				<verse number="6">मैं तुझ पर कूड़ा-कर्कट फेंकूंगा; मैं तुझे मूर्ख सिद्ध करूंगा; मैं सबसे तेरी हंसी कराऊंगा।</verse>
				<verse number="7">तुझे देखनेवाले तेरे पास से भाग जाएंगे; वे यह कहेंगे: ‘नीनवे का सौन्‍दर्य नष्‍ट हो गया; तेरे लिए कौन विलाप करेगा? मैं कहां से तुझे सांत्‍वना देनेवाला लाऊं?’</verse>
				<verse number="8">क्‍या तू नो-आमोन नगरी से बेहतर है? वह नील नदी के तट पर, जल से घिरी हुई थी। उसका परकोटा सागर था, और उसकी शहरपनाह नदी का जल।</verse>
				<verse number="9">इथियोपिआ और मिस्र देश उसके अपार शक्‍ति-स्रोत थे। पूट और लीबिया देश उसके मित्र-राष्‍ट्र थे।</verse>
				<verse number="10">फिर भी शत्रु नो-आमोन नगरी को कैद कर ले गए, वह बन्‍दिनी बनी और अपने देश से निर्वासित हुई। प्रत्‍येक सड़क के छोर पर शिशुओं को पटक-पटक कर मारा गया। नगरी के प्रतिष्‍ठित व्यक्‍तियों को गुलाम बनाने के लिए उनके नाम पर चिट्ठी डाली गई। उसके बड़े लोग जंजीरों में जकड़े गए।</verse>
				<verse number="11">ओ नीनवे, तू प्रभु के कोप की मदिरा पिएगी तू स्‍तम्‍भित हो जाएगी; तू शत्रु से भागकर आश्रय की तलाश करेगी।</verse>
				<verse number="12">तेरे समस्‍त गढ़ फल से लदे अंजीर के पेड़ की तरह हैं, वे हिलाने पर खाने वाले के मुंह में टपक जाते हैं।</verse>
				<verse number="13">देख, देख, तेरे सैनिकों ने हाथ में चूड़ी पहिन ली है। तेरे देश के सीमा-द्वार शत्रुओं के लिए खुले पड़े हैं। अग्‍नि ने तेरे प्रवेश-द्वार की अर्गलाएँ भस्‍म कर दी हैं।</verse>
				<verse number="14">चाहे तू घेराबन्‍दी के समय के लिए, पानी की व्‍यवस्‍था कर ले, सुदृढ़ मोर्चाबन्‍दी कर ले, ईंट बनाने के लिए मिट्टी गूंध ले, ईंटों के सांचे ले आए,</verse>
				<verse number="15">फिर भी अग्‍नि तुझे भस्‍म करेगी। तलवार तुझे मौत के घाट उतारेगी। अग्‍निज्‍वाला टिड्डी-दल के सदृश तुझे चाट जाएगी। चाहे तू भी टिड्डियों के सदृश अपने को असंख्‍य बनाए, चाहे तू टिड्डी-दल के समान अनगिनत हो जाए,</verse>
				<verse number="16">चाहे तेरे व्‍यापारियों की संख्‍या आकाश के तारों से भी अधिक हो जाए: फिर भी तेरी ये टिड्डियाँ बढ़कर उड़ जाएंगी।</verse>
				<verse number="17">तेरे शासक टिड्डियों की तरह हैं, तेरे सचिव टिड्डी-दल के बादल हैं, जो ठंड के दिनों में दीवारों की आड़ में पड़े रहते हैं; जब सूर्य निकलता है तब वे उड़ जाते हैं; किसी को मालूम नहीं होता कि वे कहां गए।</verse>
				<verse number="18">ओ असीरिया के राजा, तेरे चरवाहे सो रहे हैं, तेरे सामन्‍त ऊंघ रहे हैं। तेरी प्रजा पर्वतों पर बिखरी पड़ी है, उन्‍हें इकट्ठा करनेवाला कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="19">तेरी चोट का कोई इलाज नहीं, तेरा घाव बहुत गहरा है। जो लोग तेरी खबर सुनते हैं, वे खुश होकर तुझ पर ताली पीटते हैं; क्‍योंकि तेरे निरन्‍तर अत्‍याचारों को किसने नहीं भोगा है?</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="35">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">नबी हबक्‍कूक ने दर्शन में परमेश्‍वर की वाणी सुनी।</verse>
				<verse number="2">नबी हबक्‍कूक ने कहा, ‘प्रभु, मैं कब तक सहायता के लिए तुझे पुकारता रहूंगा, और तू मेरी पुकार को अनसुनी करता रहेगा? मैं “त्राहि-त्राहि” करता हूं, पर तू मुझे नहीं बचाता।</verse>
				<verse number="3">तू मुझे दुष्‍कर्म क्‍यों दिखाता है? समाज में ये आपदाएँ क्‍यों हैं? मैं अपनी आंखों से विनाश और हिंसा को देखता हूं। लड़ाई-झगड़े होते हैं।</verse>
				<verse number="4">व्‍यवस्‍था कमजोर पड़ गई, न्‍याय का प्रभाव समाप्‍त हो गया। दुर्जनों ने धार्मिक जन को घेर लिया; न्‍याय का गला घोंट दिया गया।’</verse>
				<verse number="5">प्रभु ने कहा, ‘राष्‍ट्रों की ओर दृष्‍टि डालो; आंखें फाड़कर देखो; तब तुम विस्‍मित होगे, तुम्‍हें आश्‍चर्य होगा। मैं तुम्‍हारे जीवन-काल में ऐसा कार्य करूंगा जिसे सुनकर तुम्‍हें विश्‍वास नहीं होगा।</verse>
				<verse number="6">मैं कसदी राष्‍ट्र को युद्ध के लिए उभारूंगा; वह खूंखार और वेगवान है। वह पृथ्‍वी के कोने-कोने में जाकर उन स्‍थानों पर कब्‍जा करता है, जो उसके नहीं हैं।</verse>
				<verse number="7">वह भयानक और विकराल राष्‍ट्र है। उसके अपने न्‍याय-सिद्धान्‍त और अपनी मर्यादा है।</verse>
				<verse number="8">उसके घोड़े चीतों से भी वेगवान हैं, वे शाम को शिकार की तलाश में निकलनेवाले भेड़ियों से भी खूंखार हैं। उसके घुड़सवार शान में दुलकी चाल से बढ़ते हैं। वे दूर से आ रहे हैं; वे बाज की गति से शिकार खाने के लिए दौड़ते हैं।</verse>
				<verse number="9">वे सब हिंसा करने के लिए आते हैं। उनके आतंक की खबर उनसे पहले पहुंचती है। वे रेतकणों की तरह असंख्‍य लोगों को बंदी बनाते हैं।</verse>
				<verse number="10">वे राजाओं की हंसी उड़ाते, और शासकों का उपहास करते हैं। वे किलों को देखकर हंसते हैं। वे दमदमा बांधकर उनको जीत लेते हैं।</verse>
				<verse number="11">तब वे आंधी की तरह आगे बढ़ जाते हैं। वे लोग दोषी हैं, जो अपने बल को ही अपना ईश्‍वर समझते हैं।’</verse>
				<verse number="12">‘हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर, मेरे पवित्र परमेश्‍वर, तू अनादि है। इस कारण हम नहीं मरेंगे । हे प्रभु, तूने न्‍याय के लिए कसदी राष्‍ट्र को नियुक्‍त किया है। हे हमारी चट्टान, तूने हमें ताड़ित करने के लिए उसे निश्‍चित किया है।</verse>
				<verse number="13">हे प्रभु, तू निर्मल आंखोंवाला है, अत: तू बुराई को देख नहीं सकता। तू अन्‍याय को देख नहीं सकता। तब तू, प्रभु, बेईमान लोगों को क्‍यों देखता है? दुर्जन अपने से अधिक धार्मिक जन को निगल जाता है; तब भी तू चुप है। क्‍यों?</verse>
				<verse number="14">समुद्र की मछलियों की तरह, रेंगनेवाले जीव-जन्‍तुओं की तरह, जिनका कोई शासक नहीं होता, तूने मनुष्‍यों को बनाया है।</verse>
				<verse number="15">मछुआ उन सबको कांटे से ऊपर खींचता है, अपने जाल से उन्‍हें घसीटता है। वह महाजाल में उन्‍हें फंसाता है। तब वह आनन्‍दित और प्रसन्न होता है।</verse>
				<verse number="16">अत: मछुआ अपने जाल के सम्‍मुख बलि चढ़ाता है। वह महाजाल के सामने धूप जलाता है। जाल और महाजाल के द्वारा ही वह सुख से जीवन बिताता है, घी-चुपड़ी रोटी खाता है।</verse>
				<verse number="17">प्रभु, क्‍या वह जाल में मछली सदा पकड़ता रहेगा? क्‍या वह निर्दयता से राष्‍ट्रों का वध हमेशा करता रहेगा?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">मैं अपनी चौकी पर खड़ा होऊंगा, मैं मीनार पर स्‍वयं को खड़ा करूंगा। मैं प्रतीक्षा करूंगा और सुनूंगा कि प्रभु मुझसे क्‍या कहेगा, पर मैं अपनी शिकायत का स्‍पष्‍टीकरण कैसे करूंगा?</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने मुझे यह उत्तर दिया, ‘दर्शन को लिख, पट्टियों पर उसको स्‍पष्‍ट अंकित कर, ताकि दौड़नेवाला भी उसको सरलता से पढ़ सके।</verse>
				<verse number="3">दर्शन के पूर्ण होने में कुछ देर है, पर वह अवश्‍य पूरा होगा, वह झूठा नहीं होगा। यदि उसके पूर्ण होने में देर हो, तो प्रतीक्षा कर। यह दर्शन अवश्‍य सिद्ध होगा, उसमें अधिक विलम्‍ब न होगा।’</verse>
				<verse number="4">देख, जो कुटिल है, उसका पतन अवश्‍य होगा; परन्‍तु धार्मिक जन अपने विश्‍वास से जीवित रहेगा।</verse>
				<verse number="5">धन धोखेबाज है! अहंकारी व्यक्‍ति टिक नहीं सकता। उसका लोभ अधोलोक की तरह मुंह फाड़े रहता है, मृत्‍यु के समान उसका पेट कभी नहीं भरता। वह अपने में सारे राष्‍ट्रों को समेटता है, वह सब कौमों को अपने पास एकत्रित रखता है।’</verse>
				<verse number="6">लोग दुष्‍ट राष्‍ट्र पर व्‍यंग्‍य बाण छोड़ेंगे। वे ताना मारेंगे और यह कहेंगे: ‘धिक्‍कार है तुझे! तू उस धन को संचित करता है, जो तेरा नहीं है। तू गिरवी की वस्‍तुओं से अपने को लाद लेता है। पर कब तक?</verse>
				<verse number="7">तेरे कर्जदार अचानक उठेंगे, जागनेवाले तुझे संकट में डालेंगे। वे तुझको लूट लेंगे।</verse>
				<verse number="8">तूने अनेक राष्‍ट्रों को लूटा था; बचे हुए लोग तुझे लूटेंगे, क्‍योंकि तूने पृथ्‍वी के लोगों का रक्‍त बहाया है। तूने पृथ्‍वी पर, देशों की राजधानियों में, उनके निवासियों में हिंसात्‍मक कार्य किए हैं।</verse>
				<verse number="9">‘धिक्‍कार है तुझे! तू अपने परिवार के लिए पाप की कमाई करता है। तू पाप की पकड़ से बचने के लिए पहाड़ पर गुप्‍त निवास-स्‍थान बनाता है।</verse>
				<verse number="10">तूने अनेक लोगों की हत्‍या की; यों अपने परिवार को नष्‍ट करने का कुचक्र रचा; तू स्‍वयं अपने जीवन से हाथ धो बैठा।</verse>
				<verse number="11">तेरे पाप के विरुद्ध दीवार की ईंट पुकारेगी, छत की कड़ी तुझे उत्तर देगी।</verse>
				<verse number="12">‘धिक्‍कार है तुझे! तू मनुष्‍यों की हत्‍या से शहर का निर्माण करता है; तू अधर्म की नींव पर नगर को बसाता है।</verse>
				<verse number="13">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की ओर से यह निर्धारित है: ये कौमें अग्‍नि में स्‍वाहा होने के लिए परिश्रम करती हैं, राष्‍ट्र व्‍यर्थ कष्‍ट झेलते हैं; क्‍योंकि उनका परिश्रम निष्‍फल होगा।</verse>
				<verse number="14">जैसे जल से सागर पूर्ण है, वैसे पृथ्‍वी भी प्रभु की महिमा के ज्ञान से परिपूर्ण होगी।</verse>
				<verse number="15">‘धिक्‍कार है तुझे! तू अपने पड़ोसियों को शराब पिलाता है, उनकी शराब में विष मिलाता है, ताकि वे होश-हवास खो दें, और तू उनकी नग्‍नता देखे।</verse>
				<verse number="16">तू महिमा से नहीं, वरन् नीचता से भर जाएगा। तू स्‍वयं पी, और अपनी नग्‍नता देख। प्रभु के दाहिने हाथ में प्‍याला है। वह तेरे हाथ में आएगा, और घोर नीचता तेरी महिमा को ढांप लेगी।</verse>
				<verse number="17">तूने लबानोन पर हिंसात्‍मक कारवाई की थी, वह हिंसा तुझ पर टूट पड़ेगी; लबानोन के पशुओं पर किया गया विनाश तुझे डराएगा; क्‍योंकि तूने पृथ्‍वी के लोगों का रक्‍त बहाया है, तूने पृथ्‍वी पर देशों की राजधानियों में, उनके निवासियों में हिंसात्‍मक कार्य किए हैं।</verse>
				<verse number="18">‘जब मूर्तिकार मूर्ति को ढालता है, अथवा पत्‍थर पर खोदकर मूर्ति बनाता है, तब मूर्तिकार को क्‍या मिलता है? मूर्ति केवल मूर्ति है, असत्‍य का स्रोत है। जब मूर्तिकार अपनी बनाई हुई गूंगी मूर्ति पर विश्‍वास करता है, तब उसे क्‍या मिलता है?</verse>
				<verse number="19">धिक्‍कार है तुझे! तू लकड़ी की प्रतिमा से कहता है “जाग!” तू गूंगे पत्‍थर से कहता है: “उठ!” क्‍या यह तुझे सिखा सकता है? यद्यपि उस पर सोना-चांदी मढ़ा है, तथापि उसमें प्राण कहाँ है?’</verse>
				<verse number="20">प्रभु अपने पवित्र भवन में है। समस्‍त पृथ्‍वी उसके सम्‍मुख शान्‍त रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">शिग्‍योनोत के तर्ज पर नबी हबक्‍कूक का प्रार्थना-गीत:</verse>
				<verse number="2">प्रभु, तूने मुझे जो सुनाया, वह मैंने सुना। प्रभु, तूने जो कार्य किया, वह मैंने देखा। प्रभु, इस कठिन समय में उसे पुन: कर। प्रभु, कठिन समय पर तू स्‍वयं को प्रकट करता है; क्रोध के समय तू अपनी दया को नहीं भूलता।</verse>
				<verse number="3">परमेश्‍वर तेमान क्षेत्र से आया, पवित्र परमेश्‍वर परान पर्वत से उतरा। (सेलाह) उसके तेज से आसमान ढक गया। उसके जयजयकार से पृथ्‍वी गूंज उठी।</verse>
				<verse number="4">सूर्य के प्रकाश के सदृश उसकी ज्‍योति थी। उसके हाथ से किरणें निकल रही थीं। उसके हाथ में उसका बल छिपा था।</verse>
				<verse number="5">उसके आगे-आगे महामारी गई, और पीछे-पीछे महाज्‍वर।</verse>
				<verse number="6">वह रुका, उसने पृथ्‍वी को नापा। उसने देखा, राष्‍ट्र हिल गए। युग-युग से खड़े पहाड़ बिखर गए। शाश्‍वत पहाड़ियाँ डूब गईं। उसकी गति आदि काल से एक-सी है।</verse>
				<verse number="7">मैंने यह देखा: कूशान के तम्‍बू दु:ख के भार से दब गए; मिद्यान के खेमे डोलने लगे।</verse>
				<verse number="8">प्रभु, तू अपने अश्‍वों पर, अपने विजयी रथों पर क्‍यों सवार है? क्‍या तेरा कोप सरिताओं के प्रति है? क्‍या तू नदियों से नाराज है? क्‍या तू समुद्र से क्रुद्ध है?</verse>
				<verse number="9">तूने अपने धनुष पर प्रत्‍यंचा चढ़ाई प्रत्‍यंचा पर बाण रखे। (सेलाह) तूने भूमि को चीरकर नदियाँ बहाईं।</verse>
				<verse number="10">पहाड़ों ने तुझे देखा, वे कांप उठे। जल-प्रलय की धाराएँ फूट पड़ीं। अथाह सागर चिल्‍ला पड़ा, उसने अपने हाथ ऊपर उठा लिए।</verse>
				<verse number="11">तेरे उड़नेवाले बाणों की चमक से, तेरे चमकीले भाले की कौंध से सूर्य परिक्रमा करना भूल गया; चांद अपनी परिधि में ठहर गया!</verse>
				<verse number="12">तू क्रोधोन्‍मत हो पृथ्‍वी पर विचरण कर रहा है, तू रोष से राष्‍ट्रों को रौंद रहा है।</verse>
				<verse number="13">तू अपने निज लोगों के उद्धार के लिए, अपने अभिषिक्‍त की मुक्‍ति के निमित्त निकला है। तूने दुर्जन का सिर कुचला, उसे सिर से पैर तक नग्‍न कर दिया। (सेलाह)</verse>
				<verse number="14">तूने उसके योद्धाओं के सिर अपने भाले से छेद दिए; जो हमें बिखेरने के लिए बवंडर-जैसे आए थे; जो गुप्‍त स्‍थानों में गरीब की हत्‍या के लिए हंसते हुए आए थे।</verse>
				<verse number="15">तूने सागर के उफनते जल को, सागर को अपने अश्‍वों से रौंद डाला।</verse>
				<verse number="16">यह मैंने सुना, और मेरा शरीर कांपने लगा। आवाज सुनते ही मेरे ओंठ कांपने लगे। सड़ायंध मेरी हड्डियों तक घुस गई। मेरे पैरों तले की जमीन खिसक गई। मैं चुपचाप उस दिन की प्रतीक्षा करूंगा, जब हमारे आक्रमणकारियों पर संकट आएगा।</verse>
				<verse number="17">यद्यपि अंजीर वृक्ष में फूल नहीं आए, अंगूर-लताओं में फल नहीं लगे, जैतून के फलों की फसल नहीं हुई, खेतों में भी अन्न नहीं उपजा, बाड़ों में भेड़-बकरी नहीं रही, और पशुशालाओं में गाय-बैल नहीं रहे,</verse>
				<verse number="18">तो भी मैं प्रभु में आनन्‍दित होऊंगा; मैं अपने उद्धारकर्ता परमेश्‍वर में हर्षित होऊंगा।</verse>
				<verse number="19">प्रभु, स्‍वामी मेरा बल है; वह मेरे पैरों को हिरण के पैरों के सदृश गतिवान बनाता है। वह मुझे ऊंचे-ऊंचे स्‍थानों पर चलने का सामर्थ्य देता है। (मुख्‍य वादक के लिए। तांतयुक्‍त वाद्ययन्‍त्रों के साथ।)</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="36">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">सफन्‍याह के पिता का नाम कूशी और दादा का नाम गदल्‍याह था। सफन्‍याह का परदादा अमर्याह था। सफन्‍याह के परदादा के पिता का नाम हिजकियाह था। प्रभु का सन्‍देश सफन्‍याह को यहूदा प्रदेश के राजा योशियाह बेन-आमोन के राज्‍य-काल में मिला।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने कहा, ‘मेरी यह वाणी है: मैं पृथ्‍वी की सतह से सब कुछ मिटा डालूंगा।</verse>
				<verse number="3">मैं मनुष्‍य और पशु दोनों को पूर्णत: नष्‍ट करूंगा। मैं आकाश के पक्षियों का, और समुद्र के जलचरों का अन्‍त करूंगा। मैं दुर्जनों को घुटने टेकने पर विवश करूंगा । मैं समस्‍त मानव जाति को, पृथ्‍वी की सतह से खत्‍म कर दूंगा।’ प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="4">‘मैं यहूदा प्रदेश पर, राजधानी यरूशलेम के निवासियों पर विनाश के लिए हाथ उठाऊंगा। बअल देवता के बचे हुए आराधकों को, मूर्तिपूजक पुरोहितों के नाम को इस स्‍थान से मिटा डालूंगा।</verse>
				<verse number="5">ये अपने घर की छत पर चढ़कर आकाश की शक्‍तियों की पूजा करते हैं, और मिलकोम देवता के नाम पर शपथ खाते हैं। ये मेरी भी वन्‍दना करते हैं; और मुझ-प्रभु के नाम पर भी शपथ खाते हैं!</verse>
				<verse number="6">इन्‍होंने मेरा अनुसरण करना छोड़ दिया है। ये मुझ-प्रभु की खोज नहीं करते; ये मुझसे विमुख हो गए हैं; ये मेरी इच्‍छा जानने के लिए मेरे पास नहीं आते।’</verse>
				<verse number="7">स्‍वामी-प्रभु के सम्‍मुख शान्‍त रहो। प्रभु का दिन समीप आ गया। प्रभु ने बलि चढ़ाने की तैयारी पूर्ण की; उसने अपने अतिथियों को शुद्ध किया।</verse>
				<verse number="8">वह यह कहता है: ‘मुझ-प्रभु के बलि-दिवस पर मैं सामन्‍तों और राजकुमारों को, विदेशी वस्‍त्रों से स्‍वयं को सजानेवालों को दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="9">उस दिन मैं मन्‍दिर की ड्‍योढ़ी लांघनेवालों को; अपने मालिक के मकान में हिंसा और छल-कपट करनेवालों को दण्‍ड दूंगा।’ प्रभु की यही वाणी है।</verse>
				<verse number="10">प्रभु यह कहता है: ‘उस दिन मत्‍स्‍य द्वार से चीत्‍कार सुनाई देगी। नए मुहल्‍ले में रोदन का स्‍वर होगा, ऊंचे टीलों पर हाहाकार सुनाई देगा।</verse>
				<verse number="11">ओ खरल मुहल्‍ले के निवासियो, रोओ; तुम्‍हारे सब व्‍यापारियों का अन्‍त हो गया। एक भी शेष नहीं रहा। चांदी के सिक्‍के तौलनेवाले समाप्‍त हो गए।</verse>
				<verse number="12">उस दिन मैं हाथ में दीपक लेकर यरूशलेम नगर में खोज-बीन करूंगा। जिन लोगों पर गुनाहों की परत चढ़ गई है, जो अपने हृदय में यह कहते हैं: “प्रभु न भला करेगा, और न बुरा,” उनको मैं दण्‍ड दूंगा।</verse>
				<verse number="13">शत्रु उनकी सम्‍पत्ति लूटेंगे; उनके आबाद घर उजड़ जाएंगे। यद्यपि वे मकान बनाएंगे, तथापि वे उनमें रह नहीं पाएंगे। यद्यपि वे अंगूर-उद्यान लगाएंगे तथापि वे उसका अंगूर-रस पी नहीं सकेंगे।’</verse>
				<verse number="14">प्रभु का महा दिवस समीप है। वह अत्‍यन्‍त वेग से पास आ रहा है। प्रभु के दिन का स्‍वर कितना कड़ुवा है। वीर योद्धा भी डर से चिल्‍ला रहा है।</verse>
				<verse number="15">वह दिन प्रकोप का दिन है। वह संकट और दु:ख का दिन है। वह विध्‍वंस और विनाश का दिन है। वह अंधकार और तिमिर का दिन है। वह सघन मेघों और घोर अंधकार का दिन है।</verse>
				<verse number="16">उस दिन किलाबंद नगरों के विरुद्ध, ऊंचे-ऊंचे परकोटों के विरुद्ध युद्ध के नरसिंगे फूंके जाएंगे। युद्ध का कोलाहल सुनाई देगा।</verse>
				<verse number="17">प्रभु लोगों पर संकट के बादल लाएगा, वे अन्‍धों के समान टटोलकर चलेंगे। उन्‍होंने प्रभु के प्रति पाप किया है। उनका खून पानी के समान बहेगा, उनकी लोथ कचरे के समान फेंकी जाएगी।</verse>
				<verse number="18">प्रभु के प्रकोप-दिवस पर न उनका सोना, और न चांदी उन्‍हें प्रभु के प्रकोप से मुक्‍त कर सकेगी। प्रभु की ईष्‍र्या-अग्‍नि से सम्‍पूर्ण पृथ्‍वी भस्‍म हो जाएगी। वह पृथ्‍वी के समस्‍त निवासियों को अचानक पूर्णत: नष्‍ट कर देगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">ओ निर्लज्‍ज राष्‍ट्र के लोगो: सब मिलकर आओ, यहाँ एकत्र हो।</verse>
				<verse number="2">इसके पूर्व कि तुम भूसे के सदृश उड़ा दिए जाओ, इसके पहले कि तुम पर प्रभु का भयंकर क्रोध टूट पड़े, इसके पहले कि प्रभु का प्रकोप-दिवस तुम पर छा जाए।</verse>
				<verse number="3">ओ देश के सब विनम्र लोगो, प्रभु के आज्ञाकारी लोगो, प्रभु को खोजो; धार्मिकता को, नम्रता को ढूंढ़ो। तब सम्‍भवत: तुम प्रभु के प्रकोप-दिवस पर सुरक्षित रह सको।</verse>
				<verse number="4">गाजा नगर-राज्‍य निर्जन क्षेत्र बनेगा, अश्‍कलोन नगर-राज्‍य उजड़ जाएगा। अश्‍दोद के निवासी दिन-दोपहर खदेड़ दिए जाएंगे, एक्रोन के नागरिक अपने नगर से उखाड़े जाएंगे।</verse>
				<verse number="5">ओ समुद्र-तट पर रहनेवालो, ओ करेती राष्‍ट्र, धिक्‍कार है तुझे। ओ पलिश्‍ती देश, ओ कनान! प्रभु तेरे विरुद्ध बोल रहा है: ‘मैं तुझे पूर्णत: नष्‍ट करूंगा, तुझमें एक भी निवासी शेष नहीं रहेगा।’</verse>
				<verse number="6">ओ समुद्र-तट के देश, तू विशाल चरागाह बनेगा; तू चरवाहों का घर होगा, भेड़ों का बाड़ा बनेगा।</verse>
				<verse number="7">यहूदा प्रदेश के बचे हुए लोग समुद्र-तट के देश पर अधिकार करेंगे; वे उसको चरागाह बनाएंगे। अश्‍कलोन नगर-राज्‍य के घरों में वे संध्‍या समय आराम से लेटेंगे, क्‍योंकि उनका प्रभु परमेश्‍वर उनकी सुधि लेगा, और उनकी समृद्धि लौटाएगा।</verse>
				<verse number="8">प्रभु ने कहा, ‘मैंने मोआब राष्‍ट्र के ताने सुने; मैंने अम्‍मोनी राष्‍ट्र के अपशब्‍द भी सुने। उन्‍होंने मेरे निज लोगों पर व्‍यंग्‍य बाण छोड़े, मेरी सीमाओं में घुसकर शेखी बघारी।’</verse>
				<verse number="9">अत: इस्राएल का परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु कहता है, ‘मेरे जीवन की सौगन्‍ध! मोआब का विनाश सदोम की तरह, अम्‍मोन का संहार गमोरा के समान होगा। इन देशों की भूमि पर बिच्‍छू पौधे उगेंगे। उनकी भूमि नोनी बन जाएगी और सदा के लिए उजड़ जाएगी। मेरी निज प्रजा के बचे हुए लोग उनको लूटेंगे, मेरे राष्‍ट्र के अवशिष्‍ट लोग उनपर अधिकार करेंगे।’</verse>
				<verse number="10">उनके अहंकार का फल यही होगा। उन्‍होंने स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के निज लोगों को ताने मारे और उनसे शेखी बघारी थी।</verse>
				<verse number="11">प्रभु उनके लिए भयानक सिद्ध होगा। वह पृथ्‍वी के सब देवताओं को भूखों मार डालेगा। सब राष्‍ट्रों के लोग और द्वीप-निवासी, अपने-अपने स्‍थान में प्रभु की वन्‍दना करेंगे।</verse>
				<verse number="12">‘ओ इथियोपिआ! मैं अपनी तलवार से तेरा भी वध करूंगा।’</verse>
				<verse number="13">प्रभु उत्तर की ओर अपना हाथ उठाएगा, और असीरिया देश को नष्‍ट करेगा, वह नीनवे नगर को उजाड़ देगा, नीनवे नगर मरुस्‍थल के समान शुष्‍क बनेगा।</verse>
				<verse number="14">पशुओं के झुण्‍ड, जाति-जाति के पशु नगर के मध्‍य पड़े रहेंगे। धनेश और साही पक्षी खम्‍भों के शीर्ष में बसेरा करेंगे। खिड़कियों में उल्‍लू हू-हू बोलेंगे। ड्‍योढ़ियों में कौवे कांव-कांव करेंगे। देवदार की कीमती लकड़ी में कीड़े लगेंगे।</verse>
				<verse number="15">यह वैभवपूर्ण नगरी है। इसे अपनी सुरक्षा पर विश्‍वास था। यह अपने हृदय में सोचती थी: ‘बस मैं ही हूं, मेरे समान कोई अन्‍य नगरी नहीं है।’ इसका कैसा विनाश हुआ! यह जंगली पशुओं की मांद बन गई। यहां से गुजरनेवाले थू-थू करते हैं, वे हाथों से उपेक्षा जताते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">धिक्‍कार है विद्रोहिणी और अशुद्ध नगरी को, अत्‍याचार करनेवाली नगरी को!</verse>
				<verse number="2">वह किसी की बात पर ध्‍यान नहीं देती, वह ताड़ना पाने पर भी नहीं सुधरी। वह प्रभु पर भरोसा नहीं करती। वह परमेश्‍वर की आराधना के लिए उसके मन्‍दिर में नहीं आती।</verse>
				<verse number="3">उसके अधिकारी गरजते सिंह हैं, जो शिकार की तलाश में रहते हैं; उसके न्‍ययाधीश शाम को निकलनेवाले भेड़ियों की तरह हैं, जिन्‍हें सुबह तक खाने को कुछ नहीं मिला।</verse>
				<verse number="4">उसके नबी बकवादी हैं, वे धोखेबाज हैं। उसके पुरोहित पवित्र को अपवित्र करते हैं। वे व्‍यवस्‍था का उल्‍लंघन करते हैं।</verse>
				<verse number="5">उसमे मध्‍य में रहनेवाला प्रभु धार्मिक है, वह अनुचित कार्य नहीं करता; वह हर सुबह सूर्य की किरणों की तरह न्‍याय प्रकट करता है। वह अपना यह कार्य कभी नहीं भूलता; पर जो अन्‍यायी है, उसके लिए शर्म क्‍या!</verse>
				<verse number="6">प्रभु यह कहता है: ‘मैंने राष्‍ट्रों को खत्‍म कर दिया। उनके परकोटे ध्‍वस्‍त हो गए। मैंने उनकी सड़कों को निर्जन बना दिया, अब उनपर कोई नहीं चलता। मैंने उनके नगर उजाड़ दिए, उनमें एक भी आदमी नहीं रहता; वहां रहनेवाला कोई नहीं है।</verse>
				<verse number="7">मैंने यह सोचा था, “वह मुझसे अवश्‍य डरेगी, वह ताड़ना से सुधर जाएगी। उसकी दृष्‍टि से वे दण्‍ड भी नहीं छिपे थे, जो मैंने उसे दिए थे।” फिर भी वह अधिकाधिक दुष्‍कर्म करती गई।’</verse>
				<verse number="8">प्रभु यों कहता है: ‘अब तू उस दिन की प्रतीक्षा कर, जब मैं तेरे विरुद्ध स्‍वयं गवाह के रूप में खड़ा होऊंगा। मैंने यह निर्णय किया है: मैं राष्‍ट्रों को एकत्र करूंगा, मैं राज्‍यों को इकट्ठा करूंगा; मैं उन पर अपना क्रोध उण्‍डेलूंगा; उन पर अपनी क्रोधाग्‍नि बरसाऊंगा। मेरी ईष्‍र्या की अग्‍नि से समस्‍त पृथ्‍वी भस्‍म हो जाएगी।</verse>
				<verse number="9">‘उस समय मैं कौमों की बोली बदल दूंगा। मैं उन्‍हें शुद्ध बोली प्रदान करूंगा। लोग मुझ-प्रभु का नाम पुकारेंगे, और कंधे से कंधा मिलाकर मेरी सेवा करेंगे।</verse>
				<verse number="10">इथियोपिआ देश की नदियों के उस पार से, मेरे आराधकों, मेरे बिखरे हुए लोगों का समूह मुझे भेंट चढ़ाने आएंगे।</verse>
				<verse number="11">‘यद्यपि तूने अपने कार्यों से मेरे प्रति विद्रोह किया, तथापि तुझे उस दिन लज्‍जित नहीं होना पड़ेगा; क्‍योंकि मैं तेरे मध्‍य से अहंकारियों को, शेखी मारनेवालों को दूर कर दूंगा। उसके बाद तू मेरे पवित्र पर्वत पर अपना अहंकार नहीं दिखाएगी।</verse>
				<verse number="12">मैं तेरे मध्‍य में विनम्र और विनीत लोगों का एक समूह छोड़ूंगा। वे मुझ-प्रभु के नाम का आश्रय खोजेंगे।</verse>
				<verse number="13">ये इस्राएल के बचे हुए लोग होंगे। ये अनुचित कार्य नहीं करेंगे, ये झूठ नहीं बोलेंगे, और न उनके मुंह में कपटपूर्ण जीभ होगी। वे आराम से चरागाह में भेड़ चराएंगे। वे निश्‍चिन्‍त हो, विश्राम करेंगे; उन्‍हें डरानेवाला कोई न होगा।’</verse>
				<verse number="14">ओ सियोन के निवासियो! उच्‍च स्‍वर में गाओ, ओ इस्राएली राष्‍ट्र, जयजयकार कर। ओ यरूशलेम नगरी, अपने सम्‍पूर्ण हृदय से आनन्‍द मना और उल्‍लसित हो।</verse>
				<verse number="15">प्रभु ने तेरे विरुद्ध दण्‍ड की आज्ञा वापस ले ली; उसने तेरे शत्रुओं को भगा दिया। इस्राएल का राजा, प्रभु तेरे मध्‍य में विराजमान है। अब तुझे अनिष्‍ट का डर नहीं होगा।</verse>
				<verse number="16">उस दिन यरूशलेम से यों कहा जाएगा, ‘ओ सियोन, मत डर। तेरे हाथ ढीले न पड़ें।</verse>
				<verse number="17">तेरा प्रभु परमेश्‍वर तेरे मध्‍य में विराजमान है। वह महायोद्धा है। वही विजय प्रदान करता है। वह तुझसे प्रसन्न होगा, आनन्‍दित होगा। वह अपने प्रेम में तुझे पुन: संजीव करेगा। तुझे आनन्‍दित देख, उत्‍सव के दिन की तरह वह आनन्‍द-विभोर हो उठेगा।’ प्रभु कहता है, ‘मैं तुझसे विनाश को दूर करूंगा, जिससे तुझे उसके कारण अपमान न सहना पड़े।</verse>
				<verse number="18"></verse>
				<verse number="19">देख, उस समय मैं तुझ पर अत्‍याचार करनेवालों का अन्‍त कर दूंगा। उस दिन मैं उनको भी बचाऊंगा। जो अपंग होंगे। मैं समाज से निकाले गए लोगों को एकत्र करूंगा, जिन लोगों ने देश-देश में अपमान सहा था, उनके अपमान को यश और कीर्ति में बदल दूंगा।</verse>
				<verse number="20">ओ इस्राएली कौम! उस समय जब मैं तुझे एकत्र करूंगा तब मैं तुझे घर वापस लाऊंगा; जब मैं तेरी समृद्धि तेरी आंखों के सामने तुझे लौटाऊंगा, तब मैं निस्‍सन्‍देह पृथ्‍वी की समस्‍त कौमों में तुझे यश और कीर्ति प्रदान करूंगा।’ प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="37">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">जरूब्‍बाबेल बेन-शालतिएल यहूदा प्रदेश का राज्‍यपाल था। यहोशुअ बेन-योसादक महापुरोहित था। सम्राट दारा का शासन-काल था। उसके शासन के दूसरे वर्ष के छठे महीने की पहली तारीख को प्रभु का संदेश नबी हग्‍गय के माध्‍यम से जरूब्‍बाबेल और यहोशुअ को मिला:</verse>
				<verse number="2">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ये लोग कहते हैं कि प्रभु के भवन के पुनर्निर्माण का अभी समय नहीं आया है।’</verse>
				<verse number="3">तब नबी हग्‍गय के द्वारा प्रभु ने यह सन्‍देश दिया:</verse>
				<verse number="4">‘क्‍या यह समय तुम्‍हारे लिए तख्‍ते जड़े मकान में रहने का है, जबकि यह मन्‍दिर ध्‍वस्‍त पड़ा है?</verse>
				<verse number="5">इसलिए मैं प्रभु, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, यह कहता हूँ: अपने आचरण पर ध्‍यान दो।</verse>
				<verse number="6">तुमने बहुत बोया, पर काटा थोड़ा। तुम खाते हो, पर तृप्‍त नहीं होते। पानी पीते हो, पर प्‍यास नहीं बुझती। तुम कपड़े पहिनते हो, पर उससे तुम्‍हारी ठण्‍ड दूर नहीं होती। मजदूर कमाता है, पर अपनी कमाई को ऐसी थैली में रखता है, जिसमें छेद है।’</verse>
				<verse number="7">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘अपने आचरण पर ध्‍यान दो।</verse>
				<verse number="8">पहाड़ पर जाओ; वहां से इमारती लकड़ी लाओ और मेरे भवन को बनाओ। तब मैं भवन को देखकर प्रसन्न होऊंगा, और अपनी महिमा प्रकट करूंगा। मैं-प्रभु तुमसे यह कह रहा हूं:</verse>
				<verse number="9">तुमने फसल अधिक पाने की आशा की थी, पर वह तुम्‍हें मिली थोड़ी। जब तुम फसल घर में लाए तब मैंने उसे फूंक दिया। क्‍यों? सुनो, मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु तुमसे यह कह रहा हूं: मैंने अपने भवन के कारण यह किया है। मेरा भवन ध्‍वस्‍त पड़ा है, और तुम सब अपना-अपना घर बनाने में व्‍यस्‍त हो।</verse>
				<verse number="10">सुनो, इसलिए तुम्‍हारे सिर के ऊपर का आकाश ओस नहीं बरसाता और नीचे की धरती उपज पैदा नहीं करती।</verse>
				<verse number="11">मैंने मैदान और पहाड़ों पर अकाल को प्रेषित किया है। मैंने अन्न, अंगूर के रस और तेल का, तथा भूमि पर उपजनेवाली सब प्रकार की वनस्‍पति का अकाल किया है। मैंने मनुष्‍य और पशु पर, उनके कामों और परिश्रम पर सूखा डाला है।’</verse>
				<verse number="12">राज्‍यपाल जरूब्‍बाबेल बेन-शालतिएल और महापुरोहित यहोशुअ बेन-योसादाक तथा इस्राएली कौम के सब बचे हुए लोगों ने अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञा मानी। जिस सन्‍देश के साथ प्रभु परमेश्‍वर ने नबी हग्‍गय को उनके पास भेजा था, उसे उन्‍होंने स्‍वीकार किया। वे प्रभु के कारण भयभीत हो गए।</verse>
				<verse number="13">प्रभु का सन्‍देश सुनाने वाले ईश-दूत हग्‍गय ने लोगों से कहा, ‘प्रभु यों कहता हैं: “मैं तुम्‍हारे साथ हूं।” ’</verse>
				<verse number="14">तब प्रभु ने यहूदा प्रदेश के राज्‍यपाल जरूब्‍बाबेल, महापुरोहित यहोशुअ और सब बचे हुए लोगों की आत्‍मा को उभाड़ा। वे आए और</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने छठे महीने की चौबीस तारीख को अपने प्रभु परमेश्‍वर, स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के भवन का पुनर्निर्माण-कार्य आरम्‍भ किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">सम्राट दारा के शासन-काल के दूसरे वर्ष के सातवें महीने की इक्‍कीस तारीख को प्रभु ने नबी हग्‍गय के द्वारा यह सन्‍देश दिया:</verse>
				<verse number="2">‘तू यहूदा प्रदेश के राज्‍यपाल जरूब्‍बाबेल बेन-शालतिएल, महापुरोहित यहोशुअ बेन-योसादाक तथा इस्राएली कौम के सब बचे हुए लोगों से यह कह:</verse>
				<verse number="3">“तुम में से कौन लोग जीवित बचे हैं जिन्‍होंने इस भवन का पहले वाला भव्‍य रूप देखा है? अब उन्‍हें यह कैसा लगता है? क्‍या तुम्‍हें यह महसूस नहीं होता कि यह रूप उसके सम्‍मुख कुछ भी नहीं है?।</verse>
				<verse number="4">फिर भी, ओ राज्‍यपाल जरूब्‍बाबेल, साहसी बन! मैं-प्रभु यह कहता हूँ। ओ महापुरोहित यहोशुअ बेन-योसादाक, साहसी बन! ओ देश के सब लोगो, साहसी बनो! मैं-प्रभु यह कहता हूं: काम करो! मैं स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु तुम्‍हारे साथ हूं,</verse>
				<verse number="5">जैसा मैंने तुम्‍हें वचन दिया था, जब तुम मिस्र देश से बाहर निकले थे। मेरा आत्‍मा तुम्‍हारे मध्‍य निवास करता है। मत डरो।”</verse>
				<verse number="6">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की यह वाणी सुनो: एक बार फिर मैं पलक झपकाते ही आकाश और पृथ्‍वी को, जल और थल को कंपा दूंगा।</verse>
				<verse number="7">मैं समस्‍त राष्‍ट्रों को कंपा दूंगा; और तब उनकी समस्‍त धन-सम्‍पत्ति इस भवन में अर्पित की जाएगी, और मैं इसको ऐश्‍वर्य से भर दूंगा। मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="8">सोना मेरा है, चांदी भी मेरी है। स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="9">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह भी कहता है: मेरे मन्‍दिर की यह भव्‍यता पहले वाली भव्‍यता से अधिक भव्‍य होगी। मुझ-प्रभु का यह कथन है: मैं इस स्‍थान को समृद्धि प्रदान करूंगा। स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की यही वाणी है।’</verse>
				<verse number="10">सम्राट दारा के शासन-काल के दूसरे वर्ष के नवें महीने कि चौबीस तारीख को प्रभु ने नबी हग्‍गय के द्वारा यह संदेश दिया:</verse>
				<verse number="11">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: पुरोहितों से इस समस्‍या का निदान पूछ:</verse>
				<verse number="12">“यदि कोई व्यक्‍ति अपने वस्‍त्र के छोर में पवित्र मांस को बांध कर ले जाता है और उस छोर से रोटी, पका हुआ भोजन, अंगूर का रस, तेल या अन्‍य खाद्य पदार्थ छू जाता है, तो क्‍या वह भी पवित्र हो जाएगा?” ’ पुरोहितों ने उत्तर दिया, ‘नहीं।’</verse>
				<verse number="13">हग्‍गय ने पूछा, ‘यदि कोई व्यक्‍ति लाश को छूने के कारण अशुद्ध हो गया है, और वह इन वस्‍तुओं में से किसी वस्‍तु को छू लेता है, तो क्‍या वह अशुद्ध हो जाएगी?’ पुरोहितों ने जवाब दिया, ‘हां, अशुद्ध हो जाएगी।’</verse>
				<verse number="14">तब हग्‍गय ने कहा, ‘प्रभु का यह कथन है: मेरी दृष्‍टि में यह कौम, यह राष्‍ट्र भी ऐसा ही अशुद्ध है। इसका हर काम भी अशुद्ध है। जो चढ़ावा यह चढ़ाता है, वह भी अशुद्ध है।</verse>
				<verse number="15">अब अपने हृदय में विचार करो, आगे क्‍या होगा? जब प्रभु-मन्‍दिर के निर्माण के समय पत्‍थर की जोड़ाई होने लगी थी, उससे पूर्व तुम्‍हारी स्‍थिति कैसी थी?</verse>
				<verse number="16">उन दिनों में जब कोई व्यक्‍ति अन्न के ढेर के पास दो सौ किलो की आशा से जाता था, तब उसे एक सौ प्राप्‍त होता था। जब वह अंगूर-रस के कुण्‍ड के पास जाता और सोचता था कि वह एक सौ लिटर रस निकालेगा तब उसे चालीस ही मिलता था।</verse>
				<verse number="17">मैंने तुम्‍हारे हर काम को, तुम्‍हारी समस्‍त फसल को पाला, गेरूआ और ओलों से नष्‍ट कर दिया, तो भी तुम मेरी ओर नहीं मुड़े। मुझ-प्रभु का यह कथन है।</verse>
				<verse number="18">‘अपने हृदय में विचार करो: आगे क्‍या होगा? जिस दिन मुझ-प्रभु के मन्‍दिर की नींव डाली गई थी, उस दिन से, अर्थात् नवें महीने की चौबीसवीं तारीख से, आगे की स्‍थिति पर विचार करो।</verse>
				<verse number="19">क्‍या बीज अब तक बखार में है? क्‍या अंगूर, अंजीर, अनार और जैतून के वृक्षों में फल नहीं लगे? आज के दिन से मैं तुम्‍हें आशिष देता रहूंगा।’</verse>
				<verse number="20">उसी महीने की चौबीस तारीख को हग्‍गय को दूसरी बार प्रभु का सन्‍देश प्राप्‍त हुआ।</verse>
				<verse number="21">प्रभु ने यह कहा, ‘यहूदा प्रदेश के राज्‍यपाल जरूब्‍बाबेल से यह कह: मैं आकाश और पृथ्‍वी को कंपानेवाला हूं।</verse>
				<verse number="22">मैं पृथ्‍वी के राज्‍य-सिंहासनों को उलट-पलट दूंगा। मैं राष्‍ट्रों की राज्‍य-सत्ता को नष्‍ट कर दूंगा। रथों और सारथियों को, घोड़ों और घुड़सवारों को पटक दूंगा और वे गिर जाएंगे। वे अपने साथी की तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे</verse>
				<verse number="23">मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता हूं: ओ जरूब्‍बाबेल बेन-शालतिएल, मेरे सेवक, उस दिन मैं तुझे स्‍वीकार करूंगा। मैं-प्रभु यह कहता हूं: मैं उत्तराधिकार की अंगूठी के सदृश तुझे बनाऊंगा, क्‍योंकि मैंने तुझे चुना है।’ स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की यही वाणी है।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="38">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">सम्राट दारा के शासन-काल के दूसरे वर्ष के आठवें महीने में प्रभु का यह सन्‍देश इद्‍दो के पौत्र और बेरेकयाह के पुत्र नबी जकर्याह को मिला:</verse>
				<verse number="2">‘मैं–प्रभु तुम्‍हारे पूर्वजों से बहुत क्रुद्ध था।</verse>
				<verse number="3">तू लोगों से यह कह: स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: मेरे पास लौटो! मुझ-प्रभु का यह कथन है; तो मैं तुम्‍हारे पास लौटूंगा।” स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="4">अपने पूर्वजों के सदृश मत बनो। प्राचीन काल के नबियों ने उनसे कहा था, “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: अपने बुरे मार्ग से लौटो, अपने दुष्‍कर्मों को छोड़ दो।” पर उन्‍होंने मुझ-प्रभु की बात नहीं सुनी, मेरी ओर ध्‍यान नहीं दिया। मुझ-प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="5">तुम्‍हारे पूर्वज कहां गए? नबी कहां हैं? क्‍या वे अमर हैं?</verse>
				<verse number="6">नहीं, अमर हैं तो मेरे शब्‍द और मेरी संविधियां जो मैंने अपने सेवक नबियों को दी थीं। क्‍या वे तुम्‍हारे पूर्वजों पर सच सिद्ध नहीं हुई? अत: तुम्‍हारे पूर्वजों ने पश्‍चात्ताप किया और यह कहा: “स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने हमारे साथ जैसा व्‍यवहार करने का निश्‍चय किया था, वैसा ही उसने किया। उसने हमारे बुरे मार्गों और दुष्‍कर्मों के अनुरूप हमारे साथ व्‍यवहार किया और हमें दण्‍ड दिया।” ’</verse>
				<verse number="7">सम्राट दारा के शासन-काल के दूसरे वर्ष के ग्‍यारहवें महीने (शबाट महीने) की चौबीसवीं तारीख को प्रभु का यह सन्‍देश इद्दो के पौत्र और बेरेकयाह के पुत्र नबी जकर्याह को मिला। जकर्याह ने कहा:</verse>
				<verse number="8">मैंने रात में यह दर्शन देखा: एक मनुष्‍य लाल घोड़े पर सवार है। वह सघन घाटी में मेंहदी वृक्षों के मध्‍य खड़ा है। उसके पीछे लाल, [काले], सुरंग और सफेद घोड़े हैं।</verse>
				<verse number="9">मैंने पूछा, ‘स्‍वामी, ये क्‍या हैं?’ जो स्‍वर्गदूत मुझसे बात कर रहा था, उसने मुझे उत्तर दिया, ‘मैं तुझे दिखाऊंगा कि ये क्‍या हैं।’</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु मेंहदी वृक्षों के मध्‍य खड़े हुए मनुष्‍य ने उत्तर दिया, ‘ये वे हैं, जिनको प्रभु ने पृथ्‍वी पर गश्‍त लगाने के लिए भेजा है।’</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने प्रभु के दूत को, अर्थात् उस मनुष्‍य को जो मेंहदी वृक्षों के मध्‍य खड़ा था, उत्तर दिया: ‘हमने पृथ्‍वी पर गश्‍त लगाई और हमने देखा कि समस्‍त पृथ्‍वी में शान्‍ति और चैन है।’</verse>
				<verse number="12">तब प्रभु के दूत ने कहा, ‘हे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, तू कब तक यरूशलेम पर और यहूदा प्रदेश के नगरों पर दया नहीं करेगा? तू उनसे पिछले सत्तर वर्षों से नाराज है।’</verse>
				<verse number="13">जो स्‍वर्गदूत मुझसे बात कर रहा था, उसको प्रभु ने कृपापूर्वक उत्तर दिया। प्रभु ने उससे सांत्‍वनापूर्ण शब्‍द कहे।</verse>
				<verse number="14">उस स्‍वर्गदूत ने मुझसे कहा, ‘यह घोषित कर: “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: मैं यरूशलेम नगर और सियोन पर्वत के लिए बड़ा ईष्‍र्यालु हूं।</verse>
				<verse number="15">पर मैं अहंकार में डूबे हुए राष्‍ट्रों के प्रति क्रोध से भरा हूं। जितना ही कम मैंने क्रोध किया, उतना ही अधिक ये बुराइयों के ढेर लगाते गए।</verse>
				<verse number="16">अत: मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता हूं: मैं दया से भरा हुआ यरूशलेम नगर को लौटा हूं। यहाँ मेरा भवन पुन: निर्मित होगा। यरूशलेम नगर पर नापने की डोरी डाली जाएगी, मैं-प्रभु ने यह कहा है।”</verse>
				<verse number="17">पुन: यह घोषित कर: “सेनाओं का प्रभु यों कहता है: मेरे नगर समृद्धि से पुन: परिपूर्ण होंगे। मैं-प्रभु सियोन पर पुन: दया करूंगा और अपने निवास-स्‍थान के लिए यरूशलेम नगर को पुन: चुनूंगा।” ’</verse>
				<verse number="18">मैंने आंखें ऊपर कीं तो यह देखा: चार सींग!</verse>
				<verse number="19">जो दूत मुझसे बात कर रहा था, उससे मैंने पूछा, ‘ये क्‍या हैं?’ उसने मुझे उत्तर दिया, ‘इन्‍हीं सींगों ने यहूदा, तथा इस्राएल प्रदेश के निवासियों को और यरूशलेम के नागरिकों को तितर-बितर किया है।’</verse>
				<verse number="20">उसके बाद प्रभु ने मुझे चार लोहार दिखाए।</verse>
				<verse number="21">मैंने पूछा, ‘ये क्‍या करने के लिए आ रहे हैं?’ उसने बताया, ‘इन सींगों ने यहूदा को तितर-बितर किया था। एक भी पुरुष सिर न उठा सकता था। ये लोहार उन्‍हें आतंकित करने के लिए आए हैं। जिन राष्‍ट्रों ने यहूदा को तितर-बितर करने के लिए अपने सींगों को उन्नत किया था, ये लोहार उनके सींगों को तोड़ेंगे।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">मैंने अपनी आंखें ऊपर कीं तो यह देखा: एक आदमी के हाथ में नापने की डोरी है।</verse>
				<verse number="2">मैंने उससे पूछा, ‘आप कहां जा रहे हैं।’ उसने मुझे बताया, ‘यरूशलेम को नापने के लिए, यह देखने के लिए कि उसकी चौड़ाई कितनी है, उसकी लम्‍बाई कितनी है।’</verse>
				<verse number="3">जो दूत मुझसे बातें कर रहा था, वह आगे बढ़ा। उससे भेंट करने के लिए एक और दूत आगे आया।</verse>
				<verse number="4">दूत ने उससे कहा, ‘दौड़, और उस जवान से यह कह: “यरूशलेम नगर की आबादी इतनी बढ़ जाएगी, उसमें इतने मनुष्‍य और पशु बसेंगे कि वह गाँवों के सदृश बिना दीवारों का नगर बन जाएगा!</verse>
				<verse number="5">प्रभु यह कहता है: मैं ही उसके चारों ओर अग्‍नि की दीवार बनूंगा, मैं ही उसके भीतर महिमा होऊंगा।” ’</verse>
				<verse number="6">भाग जाओ, भाग जाओ! प्रभु यों कहता है: ‘बेबीलोन देश से भाग जाओ। मैं-प्रभु ने ही तुम्‍हें आकाश के चारों पवनों के सदृश चारों ओर फैलाया था।’ प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="7">भागो, ओ बेबीलोनियों के साथ रहने वालो, सियोन की ओर भागो।</verse>
				<verse number="8">जब स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने मुझे अपनी महिमा के लिए तुम्‍हें लूटने वाले राष्‍ट्रों के पास भेजा था, तब प्रभु ने यों कहा था: ‘जो तुम्‍हें स्‍पर्श करता है, वह मेरी आंख की पुतली को स्‍पर्श करता है।</verse>
				<verse number="9">मैं उन पर अपना हाथ उठाऊंगा, और उनके गुलाम स्‍वयं उन्‍हें लूट लेंगे।’ तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने मुझे भेजा है।</verse>
				<verse number="10">ओ सियोन पर्वत के निवासियो, गाओ और आनन्‍द मनाओ। प्रभु यों कहता है: ‘मैं आ रहा हूँ। मैं तुम्‍हारे मध्‍य में रहूंगा।</verse>
				<verse number="11">उस दिन अनेक राष्‍ट्र मुझ-प्रभु से मिल जाएंगे, और वे मेरे निज लोग बन जाएंगे। मैं तुम्‍हारे मध्‍य में रहूंगा।’ तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने मुझे तुम्‍हारे पास भेजा है।</verse>
				<verse number="12">प्रभु पवित्र भूमि में यहूदा प्रदेश को अपनी मीरास बनाकर पुन: उस पर अधिकार करेगा। वह अपने निवास-स्‍थान के लिए यरूशलेम नगर को पुन: चुनेगा।</verse>
				<verse number="13">ओ सब प्राणियो, प्रभु के सम्‍मुख मौन रहो। प्रभु उत्तेजित हो कर अपने पवित्र निवास-स्‍थान से बाहर निकल रहा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">तत्‍पश्‍चात् उसने मुझे महापुरोहित यहोशुअ को दिखाया। वह प्रभु के दूत के सम्‍मुख खड़ा था, और शैतान उस पर दोष लगाने के लिए उसकी दाहिनी ओर खड़ा था।</verse>
				<verse number="2">प्रभु ने शैतान से कहा, ‘शैतान, मैं तुझे डांट रहा हूँ। यरूशलेम को अपना निवास-स्‍थान चुननेवाला प्रभु, मैं-प्रभु, तुझे डांट रहा हूं। क्‍या यह आदमी आग से निकाला हुआ लुक्‍का नहीं है?’</verse>
				<verse number="3">यहोशुअ दूत के सम्‍मुख खड़ा था। वह गंदे-मैले वस्‍त्र पहिने था।</verse>
				<verse number="4">तब दूत ने अपने सेवकों को आदेश दिया, ‘इनके गन्‍दे वस्‍त्र उतारो।’ तब उसने यहोशुअ से कहा, ‘देख, मैंने तेरा अधर्म दूर कर दिया। अब मैं तुझे राजसी पोशाक पहिनाऊंगा।’</verse>
				<verse number="5">मैंने कहा, ‘आपके सेवक कृपया, महापुरोहित के सिर पर साफ पगड़ी भी बांध दें।’ अत: सेवकों ने यहोशुअ के सिर पर एक साफ पगड़ी बांध दी। उन्‍होंने उसे वस्‍त्र भी पहिना दिए। प्रभु का दूत समीप खड़ा था।</verse>
				<verse number="6">प्रभु के दूत ने यहोशुअ को यह चेतावनी दी:</verse>
				<verse number="7">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: यदि तू मेरे मार्ग पर चलेगा, जो दायित्‍व मैंने तुझे सौंपा है, उसको पूरा करेगा, तब तू मेरे मन्‍दिर का व्‍यवस्‍थापक होगा, मेरे मन्‍दिर के आंगनों का दायित्‍व संभालेगा। तब मैं तुझे इन सेवकों के मध्‍य, जो यहाँ खड़े हैं, आने-जाने का अधिकार दूंगा।</verse>
				<verse number="8">महापुरोहित यहोशुअ, सुन! तेरे साथ तेरे पुरोहित मित्र भी सुनें, जो तेरे सम्‍मुख बैठे हैं, क्‍योंकि ये शुभ शकुन हैं। मैं अपने सेवक को, राजवंश की एक “शाखा” को लाऊंगा।</verse>
				<verse number="9">देख यह पत्‍थर, जो मैंने यहोशुअ के सम्‍मुख रखा है। इस एक ही पत्‍थर के ऊपर सात आंखें हैं। इस पर मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, यह लेख अंकित करूंगा और इस देश के अधर्म को एक ही दिन में दूर कर दूंगा।</verse>
				<verse number="10">उस दिन तुम सब अपने पड़ोसियों को आनन्‍द उत्‍सव के लिए अंगूर-उद्यानों में और अंजीर वृक्ष के नीचे आमंत्रित करोगे’, स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का यह कथन है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">जो दूत मुझसे बात कर रहा था, वह फिर आया। उसने मुझे जगाया, जैसा नींद में सोया हुआ व्यक्‍ति नींद से जगाया जाता है।</verse>
				<verse number="2">उसने मुझसे पूछा, ‘तुम्‍हें क्‍या दिखाई दे रहा है?’ मैंने बताया, ‘एक दीवट है। वह पूर्णत: सोने का है। उसके शिखर पर एक कटोरा है। कटोरे पर सात दीपक हैं। प्रत्‍येक दीपक में बत्ती के लिए सात नालियाँ हैं।</verse>
				<verse number="3">दीवट के पास जैतून के दो वृक्ष हैं: एक वृक्ष कटोरे की दाहिनी ओर है, और दूसरा वृक्ष उसकी बाईं ओर।’</verse>
				<verse number="4">मैंने दूत से, जो मुझसे बात कर रहा था, पूछा: ‘स्‍वामी, इनका क्‍या अर्थ है?’</verse>
				<verse number="5">दूत ने मुझसे कहा, ‘क्‍या तुम नहीं जानते?’ मैंने कहा, ‘नहीं, मेरे स्‍वामी।’</verse>
				<verse number="6">तब दूत ने मुझे बताया, ‘जरूब्‍बाबेल के लिए प्रभु का यह सन्‍देश है: स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: बल से नहीं, शक्‍ति से नहीं, वरन् मेरे आत्‍मा के द्वारा।</verse>
				<verse number="7">ओ महापर्वत, जरूब्‍बाबेल के सामने तू क्‍या है? तू सपाट मैदान हो जाएगा। जरूब्‍बाबेल शिखर का पत्‍थर लाएगा, और लोग यह जय-जयकार करेंगे: “प्रभु की कृपा...... प्रभु की कृपा इस पत्‍थर पर हो।” ’</verse>
				<verse number="8">इसके अतिरिक्‍त प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला:</verse>
				<verse number="9">‘जरूब्‍बाबेल ने स्‍वयं अपने हाथों से इस भवन की नींव रखी है। वह अपने हाथों से इस भवन को पूरा भी करेगा।’ तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने मुझे तुम्‍हारे पास भेजा है।</verse>
				<verse number="10">कौन व्यक्‍ति छोटी बातों के दिन को तुच्‍छ समझता है? वह जरूब्‍बाबेल के हाथ में नापने के साहुल को देखकर आनन्‍दित होगा। दूत ने मुझे बताया, ‘ये सात दीपक प्रभु की आंखें हैं। वह इन आंखों से सम्‍पूर्ण पृथ्‍वी की सब ओर देखता है।’</verse>
				<verse number="11">तब मैंने उससे पूछा, ‘दीवट की दाहिनी और बाईं ओर जैतून के वृक्ष क्‍यों हैं?’</verse>
				<verse number="12">मैंने उससे दूसरी बार पूछा, ‘जैतून की इन दो शाखाओं का क्‍या अर्थ है, जो दो स्‍वर्ण नालियों के समीप हैं, जिनसे सुनहला तेल उण्‍डेला जाता है?’</verse>
				<verse number="13">दूत ने मुझसे कहा, ‘क्‍या तुम इनका अर्थ नहीं समझते हो?’ मैंने कहा, ‘नहीं, मेरे स्‍वामी।’</verse>
				<verse number="14">तब उसने मुझे बताया, ‘ये दो अभिषिक्‍त पुरुष हैं, जो समस्‍त पृथ्‍वी के स्‍वामी के समीप खड़े रहते हैं।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">मैंने अपनी आंखें ऊपर कीं, तो यह देखा: एक कुंडलपत्र हवा में उड़ रहा है।</verse>
				<verse number="2">उसने मुझसे पूछा, ‘तुम्‍हें क्‍या दिखाई दे रहा है?’ मैंने यह उत्तर दिया, ‘एक कुंडलपत्र, जो हवा में उड़ रहा है। उसकी लम्‍बाई लगभग नौ मीटर और चौड़ाई साढ़े चार मीटर है।’</verse>
				<verse number="3">तब उसने मुझे यह बताया, ‘इस पर उस श्राप के विषय में लिखा है, जो सारे देश पर पड़ने वाला है। इसकी एक ओर लिखे विवरण के अनुसार वह व्यक्‍ति जो चोरी करता है, दूध की मक्‍खी के समान निकाल कर फेंक दिया जाएगा। इसकी दूसरी ओर लिखे हुए विवरण के अनुसार वह व्यक्‍ति जो झूठी शपथ खाता है, वह भी दूध की मक्‍खी के समान निकाल कर फेंक दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="4">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: मैं यह कुंडलपत्र प्रेषित करूंगा। यह चोर के घर में तथा मेरे नाम से झूठी शपथ खाने वाले व्यक्‍ति के घर में प्रवेश करेगा। यह उनके घर में ठहरेगा और लकड़ी तथा पत्‍थर सहित घर को भस्‍म कर देगा।’</verse>
				<verse number="5">जो दूत मुझसे बात कर रहा था, वह बाहर आया। उसने मुझे यह कहा, ‘अपनी आंखें ऊपर उठाओ और देखो, तुम्‍हारे सामने क्‍या जा रहा है।’</verse>
				<verse number="6">मैंने कहा, ‘वह क्‍या है?’ उसने बताया, ‘जो जा रहा है, वह एपा माप है।’ उसने फिर कहा, ‘यह इस देश के अधर्म का प्रतीक है।’</verse>
				<verse number="7">उसी समय एपा माप का ढक्‍कन खोला गया। वह सीसे का बना था। मैंने देखा कि उसके भीतर एक स्‍त्री बैठी है।</verse>
				<verse number="8">दूत ने मुझसे कहा, ‘यह स्‍त्री दुष्‍कर्म का प्रतीक है।’ दूत ने स्‍त्री को एपा के भीतर दबा दिया और सीसे के ढक्‍कन से एपा का मुंह बन्‍द कर दिया।</verse>
				<verse number="9">मैंने अपनी आंखें ऊपर कीं तो यह देखा: दो स्‍त्रियां बाहर निकल रही हैं। लगलग के पंखों के समान उनके भी पंख हैं। वे हवा में फैले हुए हैं। उन्‍होंने अपने पंखों से एपा को आकाश और पृथ्‍वी के मध्‍य अधर में उठा दिया।</verse>
				<verse number="10">मैंने दूत से, जो मुझसे बात कर रहा था, पूछा, ‘ये एपा को कहाँ ले जा रही हैं?’</verse>
				<verse number="11">उसने मुझे बताया, ‘शिनार देश को। वे उसके लिए वहाँ एक मन्‍दिर बनाएंगी। जब मन्‍दिर तैयार हो जाएगा, तब वे एपा को उसके मंच पर प्रतिष्‍ठित कर देंगी।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">मैंने अपनी आंखें ऊपर कीं, तो यह देखा: चार रथ दो पहाड़ों के बीच से निकल रहे हैं। ये पहाड़ पीतल के हैं।</verse>
				<verse number="2">पहले रथ में लाल घोड़े जुते हैं, और दूसरे रथ में काले घोड़े।</verse>
				<verse number="3">तीसरे रथ में सफेद घोड़े और चौथे रथ में बादामी चितकबरे घोड़े जुते हैं।</verse>
				<verse number="4">जो दूत मुझसे बात कर रहा था, उससे मैंने पूछा, ‘मेरे स्‍वामी, इनका क्‍या अर्थ है?’</verse>
				<verse number="5">दूत ने मुझे उत्तर दिया, ‘ये आकाश के चार पवन हैं। ये समस्‍त पृथ्‍वी के स्‍वामी के सम्‍मुख उपस्‍थित रहते हैं और इस समय वहाँ से निकल रहे हैं।</verse>
				<verse number="6">काले घोड़ोंवाला रथ उत्तरी देश को जा रहा है, और सफेद घोड़ोंवाला रथ पश्‍चिमी देश को । बादामी चितकबरे घोड़ोंवाला रथ दक्षिणी देश को जा रहा है और लाल घोड़ोंवाला रथ पूर्वी देश को।’</verse>
				<verse number="7">रथ बाहर आए। घोड़े पृथ्‍वी पर गश्‍त लगाने के लिए बेचैन थे। प्रभु ने कहा, ‘जाओ, पृथ्‍वी पर गश्‍त लगाओ।’ अत: उन्‍होंने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="8">दूत ने मुझे पुकार कर कहा, ‘देखो, जो उत्तरी देश की ओर गए, उन्‍होंने वहां प्रभु की क्रोधाग्‍नि शान्‍त की।’</verse>
				<verse number="9">प्रभु का यह सन्‍देश मुझे प्राप्‍त हुआ:</verse>
				<verse number="10">‘हेल्‍दई, तोबियाह और यदायाह के हाथ से भेंट ग्रहण कर। ये बेबीलोन देश में निष्‍कासित थे और अब वहां से आए हैं। और उसी दिन योशियाह बेन-सफन्‍याह के घर जा।</verse>
				<verse number="11">उनसे सोना और चांदी ले और एक मुकुट बना और यह मुकुट महापुरोहित यहोशुअ बेन-योसादाक के सिर पर रख,</verse>
				<verse number="12">और उससे यह कह: “स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु कहता है, उस पुरुष को देख जिसका नाम ‘शाखा’ है। जिस स्‍थान पर वह है, वहां से वह उगेगा और प्रभु के मन्‍दिर का निर्माण करेगा।</verse>
				<verse number="13">केवल वही मुझ-प्रभु के मन्‍दिर का निर्माण करेगा और वही राजसी गौरव को प्राप्‍त करेगा। वह सिंहासन पर बैठेगा और शासन करेगा। उसके सिंहासन की दाहिनी ओर पुरोहित बैठेगा और उन दोनों के मध्‍य विचारों में तालमेल होगा।” ’</verse>
				<verse number="14">प्रभु के मन्‍दिर में यह मुकुट रहेगा और यह हेल्‍दई, तोबियाह, यदायाह और योशियाह बेन-सफन्‍याह की यादगार होगा।</verse>
				<verse number="15">‘जो मेरे निज लोग दूर-दूर के देशों में तितर-बितर हैं, वे भी आएंगे और प्रभु के मन्‍दिर का निर्माण करने में सहायता करेंगे।’ तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने मुझे तुम्‍हारे पास भेजा है। यदि तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की आज्ञाओं का तत्‍परतापूर्वक पालन करोगे, तो यह कार्य निश्‍चय ही पूरा होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">सम्राट दारा के शासन-काल के चौथे वर्ष के नवें महीने (किसलेव महीने) की चार तारीख को प्रभु का यह सन्‍देश जकर्याह को मिला।</verse>
				<verse number="2">बेतएल नगर के निवासियों ने सम्राट के उच्‍चाधिकारी, शरेसेर और उसके सहयोगियों को प्रभु की इच्‍छा जानने के लिए भेजा।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने उसे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के भवन में पुरोहितों और नबियों से यह पूछने के लिए भेजा, ‘क्‍या मैं पांचवें महीने में उपवास रखूं और शोक मनाऊं जैसा कि मैं पिछले अनेक वर्षों से करता आ रहा हूं?’</verse>
				<verse number="4">तब स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला:</verse>
				<verse number="5">‘समस्‍त देशवासियों और पुरोहितों से यह कह: जो उपवास और शोक पिछले सत्तर वर्षों से वर्ष के पांचवें और सातवें महीने में तुम करते आ रहे हो, क्‍या तुम यह मेरे लिए करते हो?</verse>
				<verse number="6">जब तुम खाते और पीते हो, तो क्‍या यह तुम अपने लिए ही नहीं करते?</verse>
				<verse number="7">जब यरूशलेम नगर, उसके आस-पास के नगर, उसका नेगेब और शफेलाह क्षेत्र आबाद और समृद्ध थे, तब क्‍या प्रभु ने प्राचीन काल के नबियों के द्वारा यह नहीं कहा था?’</verse>
				<verse number="8">प्रभु का यह सन्‍देश जकर्याह को मिला:</verse>
				<verse number="9">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: “प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने जाति-भाई के साथ सच्‍चाई से न्‍याय करे, उसके प्रति करुणा और दया का व्‍यवहार करे।</verse>
				<verse number="10">विधवा, अनाथ, विदेशी यात्री और गरीब पर अत्‍याचार न करे। तुम में से कोई भी व्यक्‍ति अपने भाई-बन्‍धु के प्रति अपने हृदय में बुराई की कल्‍पना भी न करे।”</verse>
				<verse number="11">परन्‍तु उन्‍होंने इन बातों पर ध्‍यान नहीं दिया। उन्‍होंने प्रभु की ओर पीठ फेर ली और अपने कानों में रूई ठूंस ली। उन्‍होंने उसके सन्‍देश को अनसुना कर दिया।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने अपने हृदय को पत्‍थर बना लिया ताकि वे स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की व्‍यवस्‍था को न मानें, और न उसके सन्‍देश को सुनें, जो उसने अपने आत्‍मा के द्वारा प्राचीन काल के नबियों के माध्‍यम से दिए थे। अत: स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का भयंकर क्रोध उन पर भड़क उठा।</verse>
				<verse number="13">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, “जब मैंने उन्‍हें पुकारा, तब उन्‍होंने मेरी आवाज नहीं सुनी। अत: मैंने भी उनकी पुकार नहीं सुनी, जब उन्‍होंने मुझे पुकारा।</verse>
				<verse number="14">मैंने उन्‍हें बवण्‍डर के द्वारा अनेक राष्‍ट्रों में जिन्‍हें वे नहीं जानते थे, बिखेर दिया। उनका देश जिसको उन्‍हें छोड़ना पड़ा, उजड़ गया। उस उजड़े देश में किसी ने कदम भी नहीं रखा। हरा-भरा देश उजाड़ हो गया।” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला:</verse>
				<verse number="2">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है। मैं अपने सियोन पर्वत के लिए अत्‍यन्‍त व्‍याकुल हूं। उसके लिए मैं अत्‍यन्‍त ईष्‍र्यालु हो गया हूं।</verse>
				<verse number="3">प्रभु यों कहता है: मैं सियोन पर्वत को लौटूंगा। मैं यरूशलेम के मध्‍य निवास करूंगा और यरूशलेम “सत्‍य नगर” कहलाएगा। स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का पर्वत “पवित्र पर्वत” होगा।</verse>
				<verse number="4">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: यरूशलेम की हर स्‍त्री और पुरुष को दीर्घायु प्राप्‍त होगी। वृद्ध स्‍त्री-पुरुष अपने हाथ में लाठी लिए पुन: सड़क के किनारे बैठेंगे।</verse>
				<verse number="5">नगर के गली-कूचे लड़कों और लड़कियों से भर जाएंगे। वे वहां खेलेंगे-कूदेंगे।</verse>
				<verse number="6">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: उन दिनों यह संभवत: इस्राएल के शेष वंशजों की दृष्‍टि में अद्भुत प्रतीत होगा। पर मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु पूछता हूँ: क्‍या यह मेरी दृष्‍टि में अद्भुत है? नहीं।</verse>
				<verse number="7">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: देखो, मैं पूर्व और पश्‍चिम के देशों से अपने निज लोगों को छुड़ाऊंगा।</verse>
				<verse number="8">मैं उन्‍हें वापस लाऊंगा और यरूशलेम के मध्‍य बसाऊंगा। वे मेरे निज लोग होंगे और मैं उनका सत्‍य और धार्मिक परमेश्‍वर होऊंगा।</verse>
				<verse number="9">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: नबियों के माध्‍यम से इन दिनों मेरा सन्‍देश सुननेवाले लोगो! तुम्‍हारे हाथ मजबूत हों, ताकि मेरा मन्‍दिर पुन: निर्मित हो सके। तुम यह सन्‍देश उस दिन से सुनते आ रहे हो, जिस दिन स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के भवन की नींव रखी गई थी।</verse>
				<verse number="10">उन दिनों में अराजकता थी: न तो मजदूर को उसकी मजदूरी मिलती थी और न उसके पशु का किराया। घर से बाहर निकलने-वाले और घर लौटनेवाले को शत्रु का भय बना रहता था; क्‍योंकि मैंने सब लोगों को एक दूसरे के प्रति भड़का दिया था।</verse>
				<verse number="11">मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता हूं: अब मैं इस्राएल के वंशजों के साथ ऐसा व्‍यवहार नहीं करूंगा जैसा मैंने प्राचीन काल में किया था।</verse>
				<verse number="12">वे पूर्ण निश्‍चिन्‍तता के साथ खेती-किसानी करेंगे, और समृद्ध होंगे। अंगूर-उद्यानों में फल लगेंगे। भूमि पर प्रचुरता से फसल होगी और आकाश से ओस की वर्षा होगी। मैं इस्राएल के शेष वंशजों को ये वस्‍तुएं प्रदान करूंगा और वे इन्‍हें प्राप्‍त करेंगे।</verse>
				<verse number="13">ओ यहूदा के वंशजो, ओ इस्राएल के वंशजो! तुम्‍हारे नाम से राष्‍ट्र श्राप देते थे, पर अब मैं तुम्‍हे बचाऊंगा और तुम आशिष का माध्‍यम बनोगे। मत डरो, पर अपने हाथों को मजबूत बनाओ।</verse>
				<verse number="14">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: जैसे तुम्‍हारे पूर्वजों ने अपने दुष्‍कर्मों से मेरे क्रोध को उभाड़ा था और मैंने तुम्‍हारा अनिष्‍ट करने का निश्‍चय किया था, और अपने निश्‍चय को नहीं बदला,</verse>
				<verse number="15">वैसे ही अब मैंने यरूशलेम नगर और यहूदा के वंशजों के साथ भलाई करने का निश्‍चय किया है। स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का यह कथन है। मत डरो!</verse>
				<verse number="16">तुम्‍हें ये कार्य करने हैं: एक-दूसरे से सच बोलो। तुम न्‍यायालयों में सच्‍चाई से न्‍याय करो, और शान्‍ति की स्‍थापना करो।</verse>
				<verse number="17">तुम एक-दूसरे के प्रति अपने हृदय में बुराई की कल्‍पना भी न करो। झूठी शपथ से घृणा करो क्‍योंकि मैं इन बातों से घृणा करता हूं;’ प्रभु ने यही कहा है।</verse>
				<verse number="18">स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का यह सन्‍देश मुझे मिला:</verse>
				<verse number="19">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: चौथे, पांचवें, सातवें और दसवें महीने के उपवास-दिवस यहूदा के वंशजों के लिए आनन्‍द और हर्ष के दिन होंगे, उत्‍सव के पर्व होंगे। अत: सच्‍चाई और शान्‍ति से प्रेम करो।</verse>
				<verse number="20">‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: अनेक राष्‍ट्रों और अनेक नगरों के निवासी आएंगे।</verse>
				<verse number="21">एक नगर का रहनेवाला दूसरे नगर के रहनेवाले से यह कहेगा, “आओ, हम इसी क्षण प्रभु की कृपा प्राप्‍त करने के लिए उसके मन्‍दिर चलें। आओ, हम स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु को खोजें। मैं तो जा रहा हूँ।”</verse>
				<verse number="22">महान राष्‍ट्र और बड़ी-बड़ी कौमें स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु को खोजने के लिए यरूशलेम में जाएंगी। वे प्रभु की कृपा के लिए निवेदन करेंगे।</verse>
				<verse number="23">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: उन दिनों में पृथ्‍वी की भिन्न-भिन्न भाषा बोलनेवाली सब कौमों में से दस-दस व्यक्‍ति एक यहूदी व्यक्‍ति के वस्‍त्र का छोर पकड़कर यह कहेंगे, “हम भी आपके साथ चलेंगे, क्‍योंकि हमने सुना है कि परमेश्‍वर आपके साथ है।” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">प्रभु की ओर से यह एक गंभीर चेतावनी है। हद्राक के देश के विरुद्ध प्रभु का यह सन्‍देश है: प्रभु ने दमिश्‍क नगर में स्‍वयं को प्रतिष्‍ठित किया है। जैसे इस्राएल के सब कुल प्रभु के हैं, वैसे ही सीरिया देश के सब नगर प्रभु के हैं।</verse>
				<verse number="2">हमात नगर जो सीरिया की सीमा पर स्‍थित है, सोर और सीदोन नगर-राज्‍य भी प्रभु के हैं; यद्यपि वे बड़े चालाक हैं।</verse>
				<verse number="3">सोर ने अपने लिए एक गढ़ बनाया है, उसने धूल-कणों के सदृश चांदी का ढेर लगाया है। उसने कच्‍ची सड़क के कीचड़ के सदृश सोना एकत्र किया है।</verse>
				<verse number="4">पर देख, स्‍वामी इन सबसे उसे वंचित कर देगा, उसके वैभव को समुद्र में फेंक देगा, यह नगर आग में भस्‍म हो जाएगा।</verse>
				<verse number="5">अश्‍कलोन नगर-राज्‍य यह देख कर भयभीत होगा, गाजा नगर भी पीड़ा से छटपटाएगा, और एक्रोन भी, क्‍योंकि उसकी आशाएं धूल में मिल गई हैं। गाजा नगर का राजवंश समाप्‍त हो जाएगा। अश्‍कलोन नगर उजड़ जाएगा।</verse>
				<verse number="6">वर्णसंकर जाति अश्‍दोद नगर में बसेगी। प्रभु कहता है: ‘मैं पलिश्‍ती कौम का घमण्‍ड चूर-चूर करूंगा।</verse>
				<verse number="7">मैं उसके मुंह में से पशु-बलि का रक्‍त, और उसके दांतों के मध्‍य से घृणित चढ़ावा छीनूंगा। पलिश्‍ती कौम मुझ-परमेश्‍वर के लिए इस्राएल के शेष वंशजों के सदृश अवशेष रहेगी, वह यहूदा कुल के सदृश एक कुल मात्र रह जाएगी, एक्रोन नगर के निवासी यबूसियों के सदृश रहेंगे।</verse>
				<verse number="8">मैं अपने भवन में प्रशासक के सदृश पड़ाव डालूंगा, एक भी व्यक्‍ति इधर से उधर नहीं जाएगा। कोई भी अत्‍याचारी राजा तुम पर चढ़ाई नहीं करेगा, क्‍योंकि अब मैंने अपनी आंखों से देख लिया।’</verse>
				<verse number="9">ओ सियोन के निवासियो, अत्‍यधिक आनन्‍द मनाओ! ओ यरूशलेम के निवासियो, जय-जयकार करो! देखो, तुम्‍हारा राजा तुम्‍हारे पास आ रहा है, वह धार्मिक है, उसने विजय प्राप्‍त की है । वह विनम्र है, और विनम्रता के प्रतीक गदहे पर, उसके बछेरू पर, नहीं, वह लद्दू के बछेरू पर बैठा है।</verse>
				<verse number="10">वह एफ्रइम-राज्‍य के रथों को यरूशलेम के युद्ध के घोड़ों को नष्‍ट करेगा। वह युद्ध के धनुषों को तोड़ेगा, और सब राष्‍ट्रों में शान्‍ति स्‍थापित करेगा। उसका साम्राज्‍य भूमध्‍यसागर से मृतसागर तक, फरात नदी से दक्षिणी सीमान्‍त, पृथ्‍वी की सीमांत तक होगा।</verse>
				<verse number="11">प्रभु कहता है: ‘मैंने तुझ से रक्‍त के द्वारा विधान का संबंध स्‍थापित किया है: अत: मैं तेरे बन्‍दियों को अन्‍धे कुंओं से मुक्‍त करूंगा।</verse>
				<verse number="12">ओ आशा रखनेवाले बन्‍दियो, अपने गढ़ में लौट आओ। आज मैं यह घोषित करता हूं: मैं तुम्‍हें दुहरी समृद्धि लौटाऊंगा।</verse>
				<verse number="13">ओ यहूदा, मैंने अपना धनुष ताना है। ओ एफ्रइम, मैंने अपने धनुष पर तीर रखा है। ओ सियोन, मैंने तेरे पुत्रों को यूनान के विरुद्ध युद्ध के लिए उभाड़ा है। मैं तुझे महायोद्धा की तलवार बनाऊंगा।’</verse>
				<verse number="14">तब प्रभु उनके ऊपर दिखाई देगा, विद्युत के सदृश उसके तीर छूटेंगे, स्‍वामी-प्रभु नरसिंगा फूंकेगा, और वह दक्षिणी बवन्‍डर में प्रस्‍थान करेगा।</verse>
				<verse number="15">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु उनकी ढाल बनेगा, वे अपने शत्रुओं पर प्रबल होंगे। वे उनके गोफन के पत्‍थरों को कुचलेंगे, वे मदिरा के सदृश उनका रक्‍तपान करेंगे। वे चषक के समान छलकेंगे। वे वेदी के कोने के सदृश लबालब भर जाएंगे।</verse>
				<verse number="16">उस दिन उनका प्रभु परमेश्‍वर उन्‍हें बचाएगा; क्‍योंकि वे उसके निज लोग हैं, उसके रेवड़ की निज भेड़ें हैं। वे मुकुट के हीरों के सदृश उसके देश में चमकेंगे।</verse>
				<verse number="17">वह दिन कितना भला और सुन्‍दर होगा, युवा भरपेट भोजन करेंगे, और युवतियां नव अंगूर-रस से तृप्‍त होंगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">वसंतकालीन वर्षा के समय, प्रभु से वर्षा मांगो, क्‍योंकि प्रभु ही वर्षा के बादल बनाता है, वही लोगों को वर्षा की बौछार देता है, वही खेतों में सबके लिए वनस्‍पति उपजाता है।</verse>
				<verse number="2">गृह-देवता बकवास करते हैं, शकुन विचारने वाले झूठे शकुन विचारते हैं। स्‍वप्‍न दर्शी झूठे स्‍वप्‍न देखते हैं, और झूठी शान्‍ति देते हैं। अत: जनता भेड़ के सदृश भटक गई है, उनका चरवाहा नहीं है, अत: वे संकट में हैं।</verse>
				<verse number="3">प्रभु कहता है, ‘मेरा क्रोध चरवाहों के विरुद्ध भड़क उठा है; मैं नेताओं को दण्‍ड दूंगा।’ स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु अपने रेवड़, यहूदा वंश की चिंता करता है। वह उन्‍हें राजसी युद्ध-अश्‍व बनाएगा।</verse>
				<verse number="4">उनसे ही नींव का पत्‍थर निकलेगा, उनसे ही शिविर की खूंटी निकलेगी, उनसे ही युद्ध का धनुष निकलेगा, उनसे ही वस्‍तुत: देश का प्रत्‍येक शासक निकलेगा।</verse>
				<verse number="5">वे संगठित रूप में युद्ध के महाबलवान सैनिक के सदृश बनेंगे, वे सड़कों के बीच में अपने बैरियों को रौदेंगे। प्रभु उनके साथ है, अत: वे युद्ध करेंगे; वे घुड़सवार सैनिकों को पीठ दिखाने पर विवश करेंगे।</verse>
				<verse number="6">प्रभु कहता है: ‘मैं यहूदा के वंशजों को बल प्रदान करूंगा, मैं यूसुफ के वंश को बचाऊंगा। मैंने उन पर दया की है, अत: मैं उन्‍हें वापस लाऊंगा। वे ऐसे रहेंगे मानो मैंने उन्‍हें कभी छोड़ा न था। मैं उनका प्रभु परमेश्‍वर हूँ, मैं उन्‍हें निस्‍सन्‍देह उत्तर दूंगा।</verse>
				<verse number="7">एफ्रइमवंशीय पुरुष महाबलवान योद्धा बनेंगे; जैसे अंगूर-रस पीने से हृदय आनन्‍दित होता है, वैसे उनका हृदय आनन्‍दित होगा। उनकी सन्‍तान यह देखेगी और आनन्‍द मनाएगी। उनका हृदय मुझ-प्रभु में हर्षित होगा।</verse>
				<verse number="8">‘मैं सीटी बजाकर उन्‍हें एकत्र करूंगा; क्‍योंकि मैंने उनको छुड़ाया है। वे संख्‍या में बढ़ जाएंगे। जैसे वे प्राचीन काल में असंख्‍य थे।</verse>
				<verse number="9">यद्यपि मैंने उन्‍हें अनेक राष्‍ट्रों में तितर-बितर किया है, तो भी वे उन दूर देशों में भी मुझे स्‍मरण करेंगे। वे वहां जीवित रहेंगे, और अपने बच्‍चों के साथ लौटेंगे।</verse>
				<verse number="10">मैं उन्‍हें मिस्र देश से वापस लाऊंगा, मैं उन्‍हें असीरिया देश से एकत्र करूंगा, मैं उन्‍हें गिलआद और लबानोन देशों में लाऊंगा; उन्‍हें बसाने के लिए स्‍थान पर्याप्‍त नहीं होगा।</verse>
				<verse number="11">वे मिस्र देश के सागर से होकर गुजरेंगे, वे सागर की लहरों को चीरेंगे। नील नदी की गहराइयां भी सूख जाएंगी। मैं असीरिया का घमण्‍ड तोड़ूंगा। मैं मिस्र से उसका राज-दण्‍ड छीन लूंगा।</verse>
				<verse number="12">इस्राएलियों को मुझ-प्रभु से शक्‍ति प्राप्‍त होगी, और वे मुझ-प्रभु के नाम की महिमा करेंगे’, प्रभु ने यह कहा है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">ओ लबानोन! अपने प्रवेश-द्वार खोल, जिससे अग्‍नि तेरे नगरों में प्रवेश करे, और तेरे देवदार के वृक्षों को भस्‍म कर दे।</verse>
				<verse number="2">ओ सनोवर के वृक्षो, विलाप करो; क्‍योंकि देवदार के वृक्ष गिर गए; बड़े-बड़े वृक्ष नष्‍ट हो गए। ओ बाशान क्षेत्र के बांज वृक्षो, छाती पीटो; क्‍योंकि शत्रुओं ने सघन वन को काट दिया।</verse>
				<verse number="3">सुनो, चरवाहे छाती पीट रहे हैं; क्‍योंकि उनका वैभव धूल में मिल गया। सुनो, सिंह दहाड़ रहे हैं; क्‍योंकि यर्दन नदी का वन-प्रदेश उजड़ गया।</verse>
				<verse number="4">मेरे प्रभु परमेश्‍वर ने यों कहा: ‘इस रेवड़ का वध होगा। तू इसका चरवाहा बन।</verse>
				<verse number="5">जो लोग इस रेवड़ की भेड़-बकरियां खरीदते हैं, वे उनका वध करते हैं; फिर भी वे स्‍वयं दण्‍ड से बचे रहते हैं। उनको बेचनेवाले यह कहते हैं, “प्रभु को धन्‍यवाद, मैं धनी बन गया।” उनके चरवाहे भी उन पर दया नहीं करते।</verse>
				<verse number="6">प्रभु यों कहता है, मैं इस देश के निवासियों पर फिर दया नहीं करूंगा। मैं इनमें से प्रत्‍येक का पतन उसके ही चरवाहे के हाथ से कराऊंगा, उसके राजा के हाथ से ही कराऊंगा। वे इस देश को नष्‍ट करेंगे, पर मैं उनमें से किसी को भी उनके हाथ से मुक्‍त नहीं करूँगा।’</verse>
				<verse number="7">अत: मैं भेड़-बकरियों के व्‍यापारियों के पास मजदूरी करने लगा और वध होने वाले रेवड़ का चरवाहा बन गया। मैं रेवड़ की भेड़-बकरियों को चराने लगा। मैंने दो लाठियां लीं। मैंने एक लाठी का नाम “कृपा” और दूसरी का नाम “एकता” रखा। मैं उनको लेकर भेड़-बकरियां चराने लगा।</verse>
				<verse number="8">मैंने एक महीने की अवधि में उनके तीन चरवाहों की हत्‍या कर दी। परन्‍तु मैं भेड़-बकरियों के कारण अधीर हो गया। वे मुझसे घृणा करती थीं।</verse>
				<verse number="9">अत: मैंने यह कहा, ‘मैं तुम्‍हारा चरवाहा नहीं रहूंगा। जिसको वध होना है, वह वध हो; जिसको भटकना है, वह भटके; और जो बच जाएंगे, वे एक-दूसरे को खा लें।’</verse>
				<verse number="10">मैंने कृपा नामक अपनी लाठी ली और उसको तोड़ा। इसका यह अर्थ है: जो विधान प्रभु ने सब राष्‍ट्रों के साथ स्‍थापित किया था, उसको उसने तोड़ दिया।</verse>
				<verse number="11">उस दिन विधान† तोड़ा गया। भेड़-बकरियों के व्‍यापारी मुझे ताकते रहे। वे यह बात जानते थे कि यह प्रभु का आदेश है।</verse>
				<verse number="12">तब मैंने उनसे यह कहा, ‘अगर तुम यह बात उचित समझते हो, तो अभी मुझे मेरी मजदूरी दो; यदि नहीं तो उसे अपने पास रख लो।’ अत: उन्‍होंने चांदी के तीस सिक्‍के तौल कर मुझे दिए। मेरी पूरी मजदूरी में इतना ही दिया!</verse>
				<verse number="13">तब प्रभु ने मुझसे कहा, ‘तू ये सिक्‍के मन्‍दिर के कोष में डाल दे।’ वाह! उन्‍होंने मेरी मजदूरी का मूल्‍य कितना बढ़िया लगाया! मैंने चांदी के तीस सिक्‍के लिए और उन्‍हें प्रभु-मन्‍दिर के कोष में डाल दिया।</verse>
				<verse number="14">उसके बाद मैंने एकता नामक दूसरी लाठी तोड़ी। उसका यह अर्थ है: यहूदा प्रदेश और इस्राएल प्रदेश के मध्‍य भाई-चारे की भावना टूट गई।</verse>
				<verse number="15">प्रभु ने मुझसे यों कहा, ‘अब तू चरवाहे के हथियार ले और आलसी चरवाहा बन।</verse>
				<verse number="16">देख, मैं इस देश में एक ऐसा चरवाहा उत्‍पन्न कर रहा हूं, जो वध होनेवाली भेड़ों की न चिन्‍ता करेगा और न भटकी हुई भेड़ों को खोजेगा। वह न घायल भेड़ की मरहम-पट्टी करेगा और न भूखी भेड़ के सम्‍मुख चारा डालेगा, बल्‍कि वह मोटी-ताजी भेड़ों का मांस खाएगा; वह उनके खुरों को भी नहीं छोड़ेगा।</verse>
				<verse number="17">‘धिक्‍कार है मेरे आलसी चरवाहे को, जो मेरे रेवड़ को त्‍यागता है। तलवार उसकी भुजा को काटे, उसकी दायीं आंख को फोड़े। उसकी भुजा पूर्णत: सूख जाए, उसकी दायीं आंख पूर्णत: फूट जाए!’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">प्रभु की ओर से यह एक गंभीर चेतावनी है। जिस प्रभु ने आकाश को ताना है, जिसने पृथ्‍वी की नींव डाली है और जिसने मानव के भीतर की आत्‍मा को निर्मित किया है, उस प्रभु की इस्राएल के सम्‍बन्‍ध में यह वाणी है। प्रभु यों कहता है:</verse>
				<verse number="2">‘देखो, मैं यरूशलेम को शराब का प्‍याला बना रहा हूं। यरूशलेम के चारों ओर के राष्‍ट्र उसको पीकर लड़खड़ाएंगे। यरूशलेम की घेराबन्‍दी के समय यहूदा प्रदेश भी लड़खड़ाएगा।</verse>
				<verse number="3">उस दिन विश्‍व की सब कौमों के लिए मैं यरूशलेम को भारी चट्टान बनाऊंगा। जो उसे उठाएगा, वह स्‍वयं को गम्‍भीर चोट पहुंचाएगा। विश्‍व के सब राष्‍ट्र संगठित रूप से उसे उठाने आएंगे।</verse>
				<verse number="4">प्रभु यों कहता है, उस दिन मैं प्रत्‍येक घोड़े में आतंक उत्‍पन्न करूँगा और घुड़सवार सैनिक को पागल बनाऊंगा। मैं प्रत्‍येक राष्‍ट्र के हर एक घोड़े को अन्‍धा कर दूंगा। किन्‍तु मैं यहूदा प्रदेश पर नजर रखूंगा।</verse>
				<verse number="5">तब यहूदा प्रदेश के कुल परस्‍पर यह कहेंगे, “यरूशलेम के निवासियों ने अपने परमेश्‍वर से, स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु से, यह शक्‍ति प्राप्‍त की है।”</verse>
				<verse number="6">‘उस दिन मैं यहूदा वंश के कुलों को लकड़ी के ढेर में भभकती हुई अंगीठी या पूले में जलती हुई मशाल बना दूंगा और वे आस-पास के राष्‍ट्र को भस्‍म कर डालेंगे। पर यरूशलेम अपने स्‍थान पर आबाद रहेगा।’</verse>
				<verse number="7">सर्वप्रथम प्रभु यहूदा कुल के परिवारों को बचाएगा, जिससे दाऊद के वंशज और यरूशलेम के निवासी यहूदा कुल पर प्रबल होकर गर्व न करें।</verse>
				<verse number="8">प्रभु यरूशलेम नगर के निवासियों के लिए मानो ढाल बनेगा और उनकी रक्षा करेगा। फलत: उस दिन यरूशलेम वासियों का दुर्बल से दुर्बल व्यक्‍ति राजा दाऊद के समान बलवान बनेगा। दाऊद का परिवार ईश्‍वर के समान, प्रभु के दूत के समान उनका नेतृत्‍व करेगा।</verse>
				<verse number="9">प्रभु कहता है: ‘उस दिन मैं उन राष्‍ट्रों को नष्‍ट करूंगा, जो यरूशलेम पर आक्रमण करते हैं।</verse>
				<verse number="10">मैं दाऊद के परिवार और यरूशलेम के निवासियों पर कृपा और प्रार्थना की आत्‍मा उण्‍डेलूंगा। अत: वे मुझ पर दृष्‍टि डालेंगे। जिस व्यक्‍ति को उन्‍होंने बेधा है उसके लिए वे विलाप करेंगे, जैसे कोई अपने मृत इकलौते पुत्र के लिए विलाप करता है। वे रोएंगे, जैसे कोई अपने ज्‍येष्‍ठ पुत्र की मृत्‍यु पर रोता है।</verse>
				<verse number="11">‘उस दिन यरूशलेम नगर में महा रोदन होगा, जैसा मगिद्दो की तराई में हदद-रिम्‍मोन देवता के लिए किया जाता है।</verse>
				<verse number="12">सारा देश, प्रत्‍येक परिवार, दाऊद वंश के सब परिवार और उनकी स्‍त्रियां, नातान वंश के सब परिवार और उनकी स्‍त्रियां,</verse>
				<verse number="13">लेवी कुल के सब परिवार और उनकी स्‍त्रियां, शिमई वंश के सब परिवार और उनकी स्‍त्रियां,</verse>
				<verse number="14">और शेष सब परिवार और उनकी स्‍त्रियां विलाप करेंगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">‘उस दिन दाऊद के वंशजों तथा यरूशलेम के निवासियों को उनके पाप तथा अशुद्धता से धोने के लिए एक झरना फूटेगा।’</verse>
				<verse number="2">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘उस दिन मैं देश से मूर्तियों के नाम भी मिटा दूंगा, और लोग उनके नाम भूल जाएंगे। मैं देश से नबियों और अशुद्ध आत्‍मा को भी निकाल दूंगा।</verse>
				<verse number="3">यदि फिर कोई व्यक्‍ति नबी के रूप में उदित होगा तो उसको जन्‍म देनेवाले माता-पिता उससे यह कहेंगे: “तू जीवित नहीं रहेगा; क्‍योंकि तू प्रभु के नाम में झूठी नबूवत करता है।” अत: जब वह नबूवत करेगा तब उसे जन्‍म देनेवाले माता-पिता ही उसको बेधेंगे।</verse>
				<verse number="4">उस दिन सब नबी नबूवत करने पर अपने-अपने दर्शन के लिए लज्‍जित होंगे। नबी धोखा देने के लिए कम्‍बल का वस्‍त्र नहीं पहिनेगा।</verse>
				<verse number="5">परन्‍तु वह यह कहेगा, “मैं नबी नहीं हूं, बल्‍कि मैं तो किसान हूँ। बचपन से ही यह जमीन मेरे अधिकार में है।”</verse>
				<verse number="6">जब कोई व्यक्‍ति उससे यह पूछेगा, “तुम्‍हारे शरीर पर ये घाव कैसे हुए?” वह उससे यह कहेगा, “अपने प्रियजनों के घर पर मुझे ये घाव लगे हैं!”</verse>
				<verse number="7">‘ओ मेरी तलवार, जाग! मेरे चरवाहे पर, मेरे समीप खड़े हुए व्यक्‍ति पर प्रहार कर!’ स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने यों कहा है: ‘चरवाहे पर प्रहार कर, जिससे भेड़ें तितर-बितर हो जाएं। मैं भेड़ों के बच्‍चों पर हाथ उठाऊंगा।’</verse>
				<verse number="8">प्रभु का यह कथन है: ‘समस्‍त देश में दो तिहाई आबादी मर-कट जाएगी, केवल एक तिहाई जीवित रहेगी।</verse>
				<verse number="9">जैसे भट्ठी में चांदी शुद्ध की जाती है, वैसे ही मैं इस एक तिहाई आबादी को आग में झोंक कर उसे शुद्ध करूंगा। जैसे सोना परखा जाता है वैसे ही मैं उनको परखूंगा। वे मेरे नाम की दुहाई देंगे, और मैं उनको उत्तर दूंगा। मैं यह कहूंगा, “ये मेरे निज लोग हैं”, और वे यह कहेंगे, “प्रभु ही हमारा परमेश्‍वर है।” ’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">देखो, प्रभु का ऐसा दिन आनेवाला है, जब तुम्‍हारे शत्रु तुम्‍हें लूट लेंगे, और लूट को तुम्‍हारे सामने परस्‍पर बांट लेंगे।</verse>
				<verse number="2">प्रभु युद्ध के लिए यरूशलेम के विरुद्ध सब राष्‍ट्रों को एकत्र करेगा। यरूशलेम नगर पर शत्रु का कब्‍जा होगा और वे घरों को लूट लेंगे और वे स्‍त्रियों को भ्रष्‍ट करेंगे। नगर की आधी आबादी बन्‍दी बनकर शत्रु के देश में जाएगी। किन्‍तु बचे हुए लोग नगर से निष्‍कासित नहीं होंगे।</verse>
				<verse number="3">तब प्रभु उत्तेजित होकर बाहर निकलेगा। जैसे वह युद्ध के दिन युद्ध करता है वैसे ही वह उन राष्‍ट्रों से युद्ध करेगा।</verse>
				<verse number="4">यरूशलेम नगर के पूर्व में जैतून पहाड़ है। प्रभु उस दिन उस पहाड़ पर खड़ा होगा। तब पूर्व से पश्‍चिम तक जैतून पहाड़ के दो टुकड़े हो जाएंगे और उनके मध्‍य एक विस्‍तृत घाटी हो जाएगी। पर्वत का आधा टुकड़ा उत्तर की ओर और दूसरा आधा टुकड़ा दक्षिण की ओर सरक जाएगा।</verse>
				<verse number="5">पहाड़ियों के मध्‍य की घाटी अवरुद्ध हो जाएगी, क्‍योंकि उनके मध्‍य की यह नई घाटी आसाल नदी तक जाएगी। यह अवरुद्ध हो जाएगी जैसे यहूदा के राजा उज्‍जियाह के राज्‍यकाल में भूकम्‍प के कारण अवरुद्ध हो गई थी। तब मेरा प्रभु परमेश्‍वर अपने सब पवित्र संतों के साथ आएगा।</verse>
				<verse number="6">उस दिन न ठण्‍ड पड़ेगी, न गर्मी और न पाला पड़ेगा।</verse>
				<verse number="7">उस दिन का अन्‍त नहीं होगा: न दिन बीतेगा और न रात आएगी, संध्‍या के समय भी प्रकाश रहेगा। यह प्रभु का दिन कहा जाता है।</verse>
				<verse number="8">उस दिन जीवन का जल यरूशलेम से बाहर बहेगा: उसका आधा जल पूर्वी सागर की ओर और आधा जल पश्‍चिमी सागर की ओर बहेगा। जैसे वह शीत ऋतु में बहता है वैसे ही ग्रीष्‍म ऋतु में भी निरन्‍तर बहता रहेगा।</verse>
				<verse number="9">प्रभु समस्‍त पृथ्‍वी का राजा होगा। उस दिन एक ही प्रभु होगा और उसका नाम भी एक ही होगा।</verse>
				<verse number="10">समस्‍त देश एक मैदान के रूप में बदल जाएगा: देश गेबा नगर से यरूशलेम के दक्षिण में स्‍थित रिम्‍मोन नगर तक एक विस्‍तृत सपाट भूमि हो जाएगा। परन्‍तु यरूशलेम अपने ऊंचे स्‍थान पर बसा रहेगा। उसकी नगर-सीमा बिन्‍यामिन-द्वार से नुक्‍कड़वाले फाटक तक (जहां प्राचीन काल में प्रवेश-द्वार था), हननएल मीनार से राजा के अंगूर-रस कुण्‍डों तक होगी।</verse>
				<verse number="11">यरूशलेम नगर आबाद रहेगा। वह विनाश का शाप नहीं भोगेगा। यरूशलेम के निवासी सुख-चैन से निवास करेंगे।</verse>
				<verse number="12">जिन राष्‍ट्रों ने यरूशलेम के विरुद्ध युद्ध छेड़ा था, उनको प्रभु इस महामारी से मारेगा: खड़े-खड़े उनका शरीर गल जाएगा। उनकी आंखें उनके गोलकों में सड़ जाएंगी। उनकी जीभ उनके मुंह में सड़-गल जाएगी।</verse>
				<verse number="13">उस दिन प्रभु की ओर से एक महा आतंक उन पर उतरेगा। आतंक के कारण हर व्यक्‍ति अपने साथी का गला दबोचेगा। वे एक दूसरे पर प्रहार करने के लिए हाथ उठाएंगे।</verse>
				<verse number="14">यहूदा भी यरूशलेम में युद्ध करेगा। यरूशलेम नगर के चारों ओर के राष्‍ट्रों की धन-सम्‍पत्ति, सोना-चांदी और अपार मात्रा में बहुमूल्‍य वस्‍त्र एकत्र किए जाएंगे।</verse>
				<verse number="15">इसी महामारी के सदृश एक और महामारी उनके घोड़ों, खच्‍चरों, ऊंटों और गधों में तथा उनके शिविर के तमाम पशुओं में फैलेगी।</verse>
				<verse number="16">यरूशलेम नगर पर आक्रमण करने वाले राष्‍ट्रों में जो राष्‍ट्र नष्‍ट होने से बच जाएगा, वह प्रति वर्ष स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, समस्‍त पृथ्‍वी के राजा की आराधना करने के लिए यरूशलेम में आएगा। वह झोपड़ियों का पर्व मनाएगा।</verse>
				<verse number="17">यदि विश्‍व का कोई परिवार स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु, समस्‍त पृथ्‍वी के राजा की आराधना करने के लिए यरूशलेम नहीं आएगा, तो उसके देश में वर्षा नहीं होगी।</verse>
				<verse number="18">यदि मिस्र देश का कोई परिवार वहां नहीं जाएगा और प्रभु को भेंट नहीं चढ़ाएगा, तो प्रभु उन पर उसी महामारी को भेजेगा, जो वह उन राष्‍ट्रों पर भेजता है जो झोपड़ियों का पर्व मनाने के लिए यरूशलेम नगर नहीं जाते।</verse>
				<verse number="19">यह महामारी मिस्र देश को दण्‍ड और उन तमाम राष्‍ट्रों को दण्‍ड स्‍वरूप मिलेगी, जो झोपड़ियों का पर्व मनाने के लिए यरूशलेम नगर नहीं जाते।</verse>
				<verse number="20">उस दिन घोड़ों की घंटियों पर भी यह लिखा होगा: ‘प्रभु के लिए पवित्र’। जैसे वेदी के सम्‍मुख कटोरे पवित्र होते हैं, वैसे ही प्रभु के मन्‍दिर की हंडियां पवित्र होंगी।</verse>
				<verse number="21">यरूशलेम और यहूदा प्रदेश की सब हंडियां स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के लिए पवित्र होंगी। जब पशु-बलि चढ़ाने वाले आराधक प्रभु के भवन में आएंगे, तब वे स्‍वयं हंडियां लेंगे और बलि-पशु का मांस उनमें पकाएंगे। उस दिन से स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के भवन में कोई भी व्‍यापारी नहीं होगा।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="39">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">प्रभु की ओर से यह एक गंभीर चेतावनी है। इस्राएल के विषय में प्रभु का यह कथन है, जो उसने मलाकी के माध्‍यम से कहा:</verse>
				<verse number="2">प्रभु कहता है, ‘मैंने तुमसे प्रेम किया, पर तुम मुझसे पूछते हो, “तूने हमसे कैसा प्रेम किया?” ’ प्रभु कहता है, ‘क्‍या याकूब का भाई एसाव नहीं था? पर मैंने याकूब से प्रेम किया</verse>
				<verse number="3">और एसाव से घृणा की। मैंने एसाव वंश के पहाड़ी प्रदेश को उजाड़ दिया, और उनकी पैतृक भूमि मरुस्‍थल के गीदड़ों को सौंप दी।’</verse>
				<verse number="4">यदि एदोम यह कहेगा, ‘हमारा देश उजड़ गया, पर हम खण्‍डहरों को फिर बसाएंगे’ तो स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की यह वाणी है: ‘वे अपने देश का पुन: निर्माण करेंगे, पर मैं उनके मकानों को ढाह दूंगा। उनका नाम “दुष्‍ट राज्‍य” पड़ेगा, ऐसा राष्‍ट्र जिससे प्रभु सदा नाराज रहता है।’</verse>
				<verse number="5">तुम स्‍वयं अपनी आंखों से यह देखोगे, और यह कहोगे, ‘निस्‍सन्‍देह प्रभु महान है। प्रभु की महानता इस्राएल राष्‍ट्र की सीमा से महान है।’</verse>
				<verse number="6">प्रभु कहता है, ‘पुत्र अपने पिता का आदर करता है, सेवक अपने स्‍वामी से डरता है। यदि मैं तुम्‍हारा पिता हूं तो कहां है मेरा आदर? यदि मैं तुम्‍हारा स्‍वामी हूं तो तुम मुझसे डरते क्‍यों नहीं हो? मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु तुमसे यों कहता हूं। ओ पुरोहितो, मेरे नाम को अपमानित करने वालो! तुम कहते हो, “हमने तेरे नाम का अपमान कैसे किया?”</verse>
				<verse number="7">तुम मेरी वेदी पर दूषित भोजन चढ़ाकर मेरा अपमान करते हो, और फिर मुझसे कहते हो, “हमने कैसे उसे दूषित किया?” तुमने अपने हृदय में यह सोचा कि प्रभु की मेज का कोई महत्‍व नहीं है।</verse>
				<verse number="8">‘जब तुम पशु-बलि में अंधा पशु चढ़ाते हो, तब क्‍या यह दुष्‍कर्म नहीं है? जब लंगड़े अथवा रोगी पशु की बलि चढ़ाते हो, तब क्‍या इसमें कोई बुराई नहीं है? यदि तुम अपने राज्‍यपाल को ऐसा पशु भेंट करोगे, तो क्‍या वह तुमसे प्रसन्न होगा, और तुम पर कृपादृष्‍टि करेगा?’ स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की यह वाणी है।</verse>
				<verse number="9">ओ पुरोहितो, अब परमेश्‍वर को प्रसन्न करने का प्रयत्‍न करो, जिससे वह हम पर कृपा करे। क्‍या वह तुम्‍हारे हाथ से अशुद्ध भेंट ग्रहण कर तुम पर कृपा कर सकता है? कदापि नहीं! स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है,</verse>
				<verse number="10">‘काश! तुम्‍हारे मध्‍य कोई ऐसा व्यक्‍ति होता जो मेरे मन्‍दिर के दरवाजों को बन्‍द कर देता, जिससे तुम मेरी वेदी पर व्‍यर्थ अग्‍नि नहीं जलाते। मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता हूं: मुझे तुममें कोई रुचि नहीं रही। मैं तुम्‍हारे हाथ से भेंट स्‍वीकार नहीं करूंगा।</verse>
				<verse number="11">उदयाचल से अस्‍ताचल तक, समस्‍त राष्‍ट्रों में मेरा नाम महान है। हर स्‍थान में मेरे नाम पर धूप-द्रव्‍य और शुद्ध भेंट चढ़ाई जाती है। मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता हूं: समस्‍त राष्‍ट्रों में मेरा नाम महान है।</verse>
				<verse number="12">परन्‍तु तुम अपने इस विचार से कि प्रभु की मेज पवित्र नहीं है, उसे अपवित्र कर देते हो। अत: जो भोजन स्‍वयं तुम्‍हारी दृष्‍टि में तुच्‍छ है, वह तुम मेरी मेज पर चढ़ाते हो।’</verse>
				<verse number="13">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु कहता है: ‘ओ पुरोहितो! तुम यह भी कहते हो, “यह सब उबानेवाला काम है।” तुम घृणा से मुझ पर नाक-भौं सिकोड़ते हो। बल-प्रयोग से लूटी-छीनी गई वस्‍तु, लंगड़ा-रोगी पशु तुम मन्‍दिर में लाते हो−मुझे चढ़ाने के लिए। क्‍या यह मैं तुम्‍हारे हाथ से ग्रहण करूंगा? कदापि नहीं!’ प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="14">धोखा देनेवाला व्यक्‍ति शापित हो। उसके रेवड़ में स्‍वस्‍थ नर पशु है। उसने उसे चढ़ाने की मन्नत मांगी, पर चढ़ाया अपने प्रभु को−वर्जित विकृत पशु! स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘मैं समस्‍त पृथ्‍वी का सम्राट हूँ। समस्‍त राष्‍ट्र मेरे नाम के प्रति श्रद्धा-भक्‍ति प्रकट करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">‘ओ पुरोहितो, अब तुम्‍हारे लिए यह आज्ञा है:</verse>
				<verse number="2">यदि तुम मेरी यह बात नहीं सुनोगे, मेरे नाम की महिमा करने पर ध्‍यान नहीं दोगे, तो मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, यह कहता हूं: मैं तुम पर शाप प्रेषित करूंगा। मैं तुम्‍हारे वरदानों को शापों में बदल दूंगा। निस्‍सन्‍देह मैंने उन्‍हें शाप में बदल दिया है, क्‍योंकि तुमने मेरे नाम की महिमा करने पर ध्‍यान नहीं दिया।</verse>
				<verse number="3">देखो, मैं तुम्‍हारी संतान को ताड़ित करूंगा। तुम्‍हारे मुंह पर तुम्‍हारे बलि-पशुओं की अंतड़ियां फेंकूंगा। मैं अपने सम्‍मुख से तुम्‍हें निकाल दूंगा।</verse>
				<verse number="4">मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता हूं: तब तुम्‍हें ज्ञात होगा कि यह आज्ञा मैंने तुम्‍हें दी है जिससे लेवी के साथ स्‍थापित मेरा विधान न टूटे।</verse>
				<verse number="5">लेवी से स्‍थापित मेरा विधान जीवन और शान्‍ति का विधान था। मैंने उसे जीवन और शान्‍ति दी थी जिससे वह मेरे प्रति श्रद्धा-भक्‍ति रखे। उसने ऐसा किया भी था। वह मेरे नाम के प्रति श्रद्धा-भक्‍ति रखता था।</verse>
				<verse number="6">वह सत्‍य व्‍यवस्‍था उच्‍चारता था। उसके ओंठों से झूठ कभी नहीं निकलता था। वह शान्‍ति और धार्मिकता के साथ मेरा अनुसरण करता था। उसने अनेक लोगों को अधर्म से विमुख किया था।</verse>
				<verse number="7">‘पुरोहित को अपने मुंह से ज्ञान की रक्षा करनी चाहिए। उसके मुंह से लोगों को व्‍यवस्‍था प्राप्‍त होनी चाहिए। पुरोहित स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु का सन्‍देशवाहक है।</verse>
				<verse number="8">परन्‍तु ओ पुरोहितो! तुमने मेरा मार्ग त्‍याग दिया। तुम्‍हारी शिक्षा के कारण अनेक लोगों को ठोकर लगी। स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, मैं यह कहता हूं: तुमने लेवी के साथ स्‍थापित मेरे विधान को भ्रष्‍ट किया।</verse>
				<verse number="9">अत: मैंने भी सब लोगों के सम्‍मुख तुम्‍हें भी निकृष्‍ट और अधम बनाया; क्‍योंकि तुमने मेरी व्‍यवस्‍था के अनुसार आचरण नहीं किया, तुम मेरी व्‍यवस्‍था के प्रति निष्‍पक्ष नहीं हो।’</verse>
				<verse number="10">क्‍या हम-सब का एक ही पिता नहीं है? क्‍या हम-सब को एक ही परमेश्‍वर ने नहीं रचा है? तब हम अपने पुर्वजों के विधान का उल्‍लंघन कर क्‍यों एक-दूसरे के प्रति अविश्‍वास प्रकट करते हैं?</verse>
				<verse number="11">यहूदा प्रदेश के निवासी अविश्‍वासी हैं। यरूशलेम नगर और इस्राएल प्रदेश में घृणित कार्य किए गए। यहूदा के निवासियों ने विदेशी देवता के अनुयायियों की पुत्रियों से प्रेम किया और विवाह किया, और यों प्रभु के पवित्र स्‍थान को अपवित्र किया।</verse>
				<verse number="12">प्रभु ऐसा कार्य करने वाले को, चाहे वह प्रवासी हो या स्‍थायी निवासी, यहूदा प्रदेश से निष्‍कासित करे, चाहे वह स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु को चढ़ाने के लिए भेंट ही क्‍यों न लाए।</verse>
				<verse number="13">ओ पुरोहितो, तुम यह कार्य भी करते हो: तुम रोते हो, कराहते हो और अपने आंसुओं से प्रभु की वेदी को भिगोते हो; क्‍योंकि प्रभु तुम्‍हारे आंसुओं पर ध्‍यान नहीं देता, तुम्‍हारे हाथ से भेंट को स्‍वीकार नहीं करता और तुम पर कृपा नहीं करता।</verse>
				<verse number="14">तुम यह पूछते हो, ‘प्रभु ऐसा क्‍यों कर रहा है?’ सुनो, जब तुमने युवावस्‍था में विवाह किया था, तब तुम्‍हारी युवावस्‍था की पत्‍नी और तुम्‍हारे मध्‍य स्‍थापित विवाह की प्रतिज्ञा में प्रभु भी साक्षी था। अब तुम अपनी युवावस्‍था की पत्‍नी के प्रति विश्‍वासघात कर रहे हो, जबकि वह विवाह की प्रतिज्ञा के अनुसार तुम्‍हारी जीवन-साथी और पत्‍नी है।</verse>
				<verse number="15">क्‍या प्रभु ने पति और पत्‍नी को एक हो जाने के लिए नहीं बनाया? तो क्‍या आत्‍मा इस में सम्‍मिलित नहीं है? और पति-पत्‍नी के एक होने का क्‍या उद्देश्‍य है? यही कि वे धर्मपरायण सन्‍तान उत्‍पन्न करें। अत: अपने प्रति सावधान रहो। कोई भी पति अपनी युवावस्‍था की पत्‍नी के प्रति विश्‍वासघात न करे।</verse>
				<verse number="16">इस्राएल का प्रभु परमेश्‍वर यों कहता है, ‘मैं तलाक से घृणा करता हूँ; मैं उस पति से नफरत करता हूँ जो दूसरी स्‍त्री को चादर ओढ़ाकर अपनी पत्‍नी बनाता है और यों अपनी पूर्व-पत्‍नी पर अत्‍याचार करता है।’ स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘अपने प्रति सावधान रहो। अपनी पत्‍नी के प्रति विश्‍वासघात मत करो।’</verse>
				<verse number="17">ओ पुरोहितो! तुमने अपनी बातों से प्रभु को उकता दिया है। फिर भी तुम पूछते हो, ‘हमने कैसे प्रभु को उकता दिया?’ तुम यह कहकर उसे उकता देते हो, ‘जो बुराई करता है, वह प्रभु की दृष्‍टि में भला है, क्‍योंकि प्रभु बुरे कार्यों से प्रसन्न होता है।’ तुम यह भी पूछते हो, ‘न्‍याय करने वाला परमेश्‍वर कहां है?’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘मैं अपने दूत को अपने आगमन के पूर्व भेज रहा हूं। वह मेरे मार्ग को तैयार करेगा। और वह स्‍वामी, जिसको तुम ढूंढ़ रहे हो, अपने मन्‍दिर में अचानक आएगा। विधान का वह दूत, जिससे तुम प्रसन्न हो, देखो, वह आ रहा है।</verse>
				<verse number="2">पर उसके आगमन-दिवस को कौन व्यक्‍ति सह सकता है? जब वह दिखाई देगा तब कौन व्यक्‍ति उसके सम्‍मुख खड़ा हो सकेगा? ‘क्‍योंकि वह सुनार की शोधन-भट्ठी के समान परिष्‍कर्त्ता है, वह धोबी के साबुन के समान गन्‍दगी को धोनेवाला है।</verse>
				<verse number="3">वह सोने के परिष्‍कर्त्ता और चांदी के शुद्धकर्त्ता के रूप में सिंहासन पर बैठेगा, और लेवीय पुरोहितों को सोना-चांदी के सदृश शुद्ध करेगा। तब वे प्रभु को विधिवत् भेंट चढ़ाएंगे।</verse>
				<verse number="4">यहूदा प्रदेश और यरूशलेम नगर के निवासियों की यह भेंट प्रभु को पसन्‍द आएगी, जैसे बीते दिनों में प्राचीनकाल में उसे पसन्‍द आती थी।’</verse>
				<verse number="5">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘तब मैं अदालत में तुम्‍हारे सम्‍मुख उपस्‍थित होऊंगा। मैं इन सब लोगों के विरुद्ध तुरन्‍त साक्षी दूंगा: झाड़-फूंक करनेवाले ओझा, व्‍यभिचारी, झूठी शपथ खानेवाले, मजदूर की मजदूरी दबानेवाले, विधवाओं और अनाथों पर अत्‍याचार करनेवाले, प्रवासी के अधिकारों को छीननेवाले और मुझसे न डरनेवाले।</verse>
				<verse number="6">‘मैं अपरिवर्तनीय प्रभु हूं: इसलिए ओ याकूब के वंशजो, तुम अब तक जीवित हो।</verse>
				<verse number="7">तुम अपने पूर्वजों के समय से मेरी संविधियों का उल्‍लंघन करते आ रहे हो, तुमने उनका पालन नहीं किया। मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता हूं: मेरी ओर लौटो, तो मैं भी तुम्‍हारी ओर लौटूंगा। तुम पूछते हो, “हमने क्‍या किया है जिससे हम लौटें?”</verse>
				<verse number="8">क्‍या मनुष्‍य मुझ-परमेश्‍वर को धोखा दे सकता है? पर तुम मुझे धोखा दे रहे हो। तुम पूछते हो, “हम तुझे किस प्रकार धोखा दे रहे हैं?” तुम अपने दशमांश और विधिवत् भेंटों में मुझे धोखा दे रहे हो।</verse>
				<verse number="9">तुम-सब, सारा राष्‍ट्र महाशाप से शापित है, क्‍योंकि तुम मुझे धोखा दे रहे हो।</verse>
				<verse number="10">‘मेरे भण्‍डार-गृह में पूर्ण दशमांश लाओ, जिससे मेरे भवन में भोजन-वस्‍तु रहे। तब मुझे परखो कि मैं आकाश के झरोखे खोलकर तुम्‍हारे लिए वर्षा करता हूँ कि नहीं, मैं तुम पर आशिष की वर्षा करता हूँ कि नहीं।’</verse>
				<verse number="11">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘मैं विनाशक-जीव को डांटूंगा, ताकि वह तुम्‍हारी भूमि की फसल को नष्‍ट न करे। मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता हूं: तुम्‍हारे अंगूर-उद्यान में अंगूर की भरपूर फसल होगी।</verse>
				<verse number="12">तब सब राष्‍ट्र तुम्‍हें सुखी राष्‍ट्र कहेंगे, क्‍योंकि तुम्‍हारा देश एक मनोहर देश होगा।’ स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="13">प्रभु यों कहता है, ‘तुमने मेरे विरुद्ध कड़ी-कड़ी बातें कहीं। फिर भी तुम कहते हो, “हमने तेरे विरुद्ध क्‍या कहा है?”</verse>
				<verse number="14">तुमने क्‍या यह नहीं कहा है, “परमेश्‍वर की सेवा करना व्‍यर्थ है। हमने उसके आदेशों का पालन किया, हम स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के सम्‍मुख शोक-संतप्‍त चलते रहे। हमें क्‍या लाभ हुआ?</verse>
				<verse number="15">अब हम अभिमानी लोगों को धन्‍य कहेंगे। दुष्‍कर्मी न केवल जीवन में सफल होते हैं, वरन् जब वे परमेश्‍वर को परखते हैं तब भी वे बच जाते हैं।”?’</verse>
				<verse number="16">जो प्रभु के प्रति श्रद्धा-भक्‍ति रखते थे, उन्‍होंने आपस में बात की। प्रभु ने ध्‍यान दिया, उनकी बात सुनी। उसके सम्‍मुख एक स्‍मरण-पुस्‍तिका लिखी गई। इसमें उन लोगों के नाम लिखे गए, जो प्रभु का चिंतन करते थे।</verse>
				<verse number="17">स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है, ‘जिस दिन मैं कार्रवाई करूँगा उस दिन ये मेरे निज लोग बनेंगे, मेरी मीरास बनेंगे। जैसे पिता सेवा करनेवाले अपने पुत्र को छोड़ देता है, और उसे दण्‍ड नहीं देता, वैसे ही मैं उन्‍हें छोड़ दूंगा।</verse>
				<verse number="18">तुम धार्मिक और अधार्मिक में पुन: भेद पहचानोगे; तुम जानोगे कि कौन व्यक्‍ति मुझ-परमेश्‍वर की सेवा करता है, और कौन व्यक्‍ति मेरी सेवा नहीं करता।’</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">देखो, वह दिन आ रहा है, जो धधकते तन्‍दूर के समान है। उस दिन सब अभिमानी और दुष्‍कर्मी भूसे के सदृश भस्‍म हो जाएंगे। स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यह कहता है: ‘आनेवाला दिन उन्‍हें जलाकर राख कर देगा, वे जड़-मूल से नष्‍ट हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="2">पर तुम मेरे नाम के प्रति श्रद्धा-भक्‍ति रखते हो, इसलिए तुम पर धार्मिकता का सूर्य उदय होगा, उसके पंखों में रोग-निवारण की किरणें होंगी, जिनके स्‍पर्श से तुम स्‍वस्‍थ होगे। जैसे पशुशाला से छूटकर बछड़ा आनन्‍द से कूदता-फांदता है, वैसे ही तुम मुक्‍त होकर आनन्‍द से विचरण करोगे।</verse>
				<verse number="3">तुम अपने पैरों से दुर्जनों को रौंदोगे, और वे तुम्‍हारे पैरों के नीचे की राख बन जाएंगे। यह उस दिन होगा, जब मैं कार्रवाई करूँगा,’ स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने यह कहा है।</verse>
				<verse number="4">‘मेरे सेवक मूसा की व्‍यवस्‍था, संविधियों और न्‍याय-सिद्धान्‍तों को स्‍मरण रखो। यह मैंने उसे होरेब पर्वत पर समस्‍त इस्राएली लोगों के लिए दिए थे।</verse>
				<verse number="5">‘देखो, प्रभु के आतंकमय महादिवस के आगमन के पूर्व मैं नबी एलियाह को तुम्‍हारे पास भेजूंगा।</verse>
				<verse number="6">वह माता-पिता के हृदय को उनकी सन्‍तान की ओर और सन्‍तान का हृदय उसके माता-पिता की ओर उन्‍मुख करेगा, ताकि सब लोग पश्‍चात्ताप करें। ऐसा न हो कि मैं पृथ्‍वी पर आऊं और उसका पूर्ण संहार कर दूं।’</verse>
			</chapter>
		</book>
	</testament>
	<testament name="New">
		<book number="40">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">अब्राहम के वंशज, दाऊद के वंशज येशु मसीह की वंशावली:</verse>
				<verse number="2">अब्राहम से इसहाक उत्‍पन्न हुए। इसहाक से याकूब उत्‍पन्न हुए। याकूब से यहूदा और उसके भाई उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="3">यहूदा से तामार द्वारा पेरेस और जेरह उत्‍पन्न हुए। पेरेस से हेस्रोन उत्‍पन्न हुआ। हेस्रोन से राम उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="4">राम से अम्‍मीनादाब उत्‍पन्न हुआ। अम्‍मीनादाब से नहशोन उत्‍पन्न हुआ। नहशोन से सलमोन उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="5">सलमोन से राहाब द्वारा बोअज उत्‍पन्न हुआ। बोअज से रूत द्वारा ओबेद उत्‍पन्न हुआ। ओबेद से यिशय उत्‍पन्न हुआ,</verse>
				<verse number="6">और यिशय से राजा दाऊद उत्‍पन्न हुआ। ऊरियाह की विधवा स्‍त्री द्वारा दाऊद से सुलेमान उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="7">सुलेमान से रहबआम उत्‍पन्न हुआ। रहबआम से अबिय्‍याह उत्‍पन्न हुआ। अबिय्‍याह से आसाफ उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="8">आसाफ से यहोशाफट उत्‍पन्न हुआ। यहोशाफट से योराम उत्‍पन्न हुआ। योराम से अजर्याह उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="9">अजर्याह से योताम उत्‍पन्न हुआ। योताम से आहाज उत्‍पन्न हुआ। आहाज से हिजकियाह उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="10">हिजकियाह से मनश्‍शे उत्‍पन्न हुआ। मनश्‍शे से आमोस उत्‍पन्न हुआ। आमोस से योशियाह उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="11">और जब इस्राएलियों को बेबीलोन नगर में निष्‍कासित किया गया, उस समय योशियाह से यकोन्‍याह और उसके भाई उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="12">बेबीलोन नगर में निष्‍कासन के पश्‍चात् यकोन्‍याह से शालतिएल उत्‍पन्न हुआ। शालतिएल से जरूब्‍बाबेल उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="13">जरूब्‍बाबेल से अबीहूद उत्‍पन्न हुआ। अबीहूद से एलयाकीम उत्‍पन्न हुआ। एलयाकीम से अजोर उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="14">अजोर से सदोक उत्‍पन्न हुआ। सदोक से अखीम उत्‍पन्न हुआ। अखीम से एलीहूद उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="15">एलीहूद से एलआजर उत्‍पन्न हुआ। एलआजर से मत्तान उत्‍पन्न हुआ। मत्तान से याकूब उत्‍पन्न हुआ।</verse>
				<verse number="16">और याकूब से यूसुफ उत्‍पन्न हुआ, जो मरियम का पति था। मरियम से येशु उत्‍पन्न हुए, जो मसीह कहलाते हैं।</verse>
				<verse number="17">इस प्रकार अब्राहम से दाऊद तक कुल चौदह पीढ़ियाँ, दाऊद से बेबीलोन-निष्‍कासन तक चौदह पीढ़ियाँ और बेबीलोन-निष्‍कासन से मसीह तक चौदह पीढ़ियाँ हुईं।</verse>
				<verse number="18">येशु मसीह का जन्‍म इस प्रकार हुआ। उनकी माता मरियम की मँगनी यूसुफ से हुई थी, परन्‍तु ऐसा हुआ कि उनके एक साथ रहने से पहले ही मरियम पवित्र आत्‍मा से गर्भवती पाई गई।</verse>
				<verse number="19">उसका पति यूसुफ चुपके से उसका परित्‍याग करने की सोच रहा था, क्‍योंकि वह धर्मी था और मरियम को बदनाम नहीं करना चाहता था।</verse>
				<verse number="20">वह इस पर विचार कर ही रहा था कि उसे स्‍वप्‍न में प्रभु का दूत दिखाई दिया। दूत ने उससे कहा, “यूसुफ! दाऊद के वंशज! अपनी पत्‍नी मरियम को अपने यहाँ लाने में नहीं डरें, क्‍योंकि उनके जो गर्भ है, वह पवित्र आत्‍मा से है।</verse>
				<verse number="21">वह पुत्र को जन्‍म देंगी और आप उसका नाम येशु रखेंगे, क्‍योंकि वह अपने लोगों को उनके पापों से मुक्‍त करेगा।”</verse>
				<verse number="22">यह सब इसलिए हुआ कि नबी के मुख से प्रभु ने जो कहा था, वह पूरा हो जाए:</verse>
				<verse number="23">“देखो, एक कुंवारी गर्भवती होगी और पुत्र को जन्‍म देगी, और उसका नाम ‘इम्‍मानुएल’ रखा जाएगा” − जिसका अर्थ है, “परमेश्‍वर हमारे साथ है।”</verse>
				<verse number="24">यूसुफ नींद से उठ कर प्रभु के दूत की आज्ञानुसार अपनी पत्‍नी को अपने यहाँ ले आया;</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु यूसुफ ने उससे तब तक संसर्ग नहीं किया, जब तक उसने पुत्र को जन्‍म नहीं दिया। यूसुफ ने पुत्र का नाम येशु रखा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">येशु का जन्‍म यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर में हुआ। उस समय हेरोदेस राजा था। येशु के जन्‍म के बाद ज्‍योतिषी पूर्व के देशों से यरूशलेम नगर में आये</verse>
				<verse number="2">और यह बोले, “यहूदियों के नवजात राजा कहाँ हैं? हमने उनका तारा उदित होते देखा है। हम उनकी वन्‍दना करने आये हैं।”</verse>
				<verse number="3">यह सुन कर राजा हेरोदेस और उसके साथ सारा यरूशलेम घबरा गया।</verse>
				<verse number="4">राजा ने सब महापुरोहितों और समाज के सब शास्‍त्रियों की सभा बुला कर उनसे पूछा, “मसीह कहाँ जन्‍म लेंगे?”</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने उत्तर दिया, “यहूदा प्रदेश के बेतलेहम नगर में; क्‍योंकि नबी ने इसके विषय में यह लिखा है:</verse>
				<verse number="6">‘ओ बेतलेहम, यहूदा प्रदेश के नगर! तू यहूदा प्रदेश के प्रमुख नगरों में किसी से कम नहीं है; क्‍योंकि तुझ में एक नेता उत्‍पन्न होगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल का चरवाहा बनेगा।’ ”</verse>
				<verse number="7">हेरोदेस ने बाद में ज्‍योतिषियों को चुपके से बुलाया और उन से पूछताछ कर यह पता कर लिया कि वह तारा ठीक किस समय उन्‍हें दिखाई दिया था।</verse>
				<verse number="8">फिर उसने उन्‍हें बेतलेहम नगर भेज दिया, और उनसे कहा, “जाइए, बालक का ठीक-ठीक पता लगाइए और जब वह मिल जाए तब मुझे खबर दीजिए, जिससे मैं भी जा कर उसकी वंदना करूँ।”</verse>
				<verse number="9">वे राजा की बात मान कर चल दिये। उन्‍होंने जिस तारे को उदित होते देखा था, वह उनके आगे-आगे चलता रहा, और जहाँ बालक था, उस जगह के ऊपर पहुँचने पर ठहर गया।</verse>
				<verse number="10">वे तारा देख कर अत्‍यन्‍त आनन्‍दित हुए।</verse>
				<verse number="11">घर में प्रवेश कर उन्‍होंने बालक को उसकी माता मरियम के साथ देखा और उसे साष्‍टांग प्रणाम किया। फिर अपना-अपना सन्‍दूक खोल कर उन्‍होंने उसे सोना, लोबान और गन्‍धरस की भेंट चढ़ायी।</verse>
				<verse number="12">उन्‍हें स्‍वप्‍न में यह चेतावनी मिली कि वे हेरोदेस के पास नहीं लौटें, इसलिए वे दूसरे रास्‍ते से अपने देश चले गये।</verse>
				<verse number="13">उनके जाने के बाद प्रभु का दूत यूसुफ को स्‍वप्‍न में दिखाई दिया और यह बोला, “उठिए! बालक और उसकी माता को लेकर मिस्र देश भाग जाइए। जब तक मैं आप से न कहूँ, वहीं रहिए; क्‍योंकि हेरोदेस इस बालक को मरवा डालने के लिए इस को ढूँढ़ने वाला है।”</verse>
				<verse number="14">यूसुफ उठा और उसी रात बालक और उसकी माता को लेकर मिस्र देश चला गया।</verse>
				<verse number="15">वह हेरोदेस की मृत्‍यु तक वहीं रहा, जिससे नबी के मुख से प्रभु ने जो कहा था, वह पूरा हो जाए: “मैंने मिस्र देश से अपने पुत्र को बुलाया।”</verse>
				<verse number="16">हेरोदेस को यह देख कर बहुत क्रोध आया कि ज्‍योतिषियों ने मुझे धोखा दिया है। उसने सिपाहियों को भेजा और बेतलेहम तथा उसके आसपास के गाँवों में उन सभी बालकों को मरवा डाला, जो ज्‍योतिषियों से पता लगाए समय के अनुसार दो वर्ष के या उससे कम आयु के थे।</verse>
				<verse number="17">तब नबी यिर्मयाह का यह कथन पूरा हुआ:</verse>
				<verse number="18">“रामाह में रुदन और दारुण विलाप सुनाई दिया। राहेल अपने बच्‍चों के लिए रो रही है, और अपने आँसू किसी को पोंछने नहीं देती, क्‍योंकि वे अब नहीं रहे।”</verse>
				<verse number="19">राजा हेरोदेस की मृत्‍यु के बाद प्रभु का दूत मिस्र देश में यूसुफ को स्‍वप्‍न में दिखाई दिया और</verse>
				<verse number="20">यह बोला, “उठिए! बालक और उसकी माता को ले कर इस्राएल देश चले जाइए, क्‍योंकि जो बालक के प्राण लेना चाहते थे, वे अब मर चुके हैं।”</verse>
				<verse number="21">यूसुफ उठा और बालक तथा उसकी माता को लेकर इस्राएल देश चला आया।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु जब उसने सुना कि अरखिलाउस अपने पिता हेरोदेस के स्‍थान पर यहूदा प्रदेश में राज्‍य कर रहा है, तब वह वहाँ जाने से डर गया और स्‍वप्‍न में चेतावनी पा कर गलील प्रदेश चला गया।</verse>
				<verse number="23">वहाँ वह नासरत नामक नगर में जा कर बस गया। इस प्रकार नबियों का यह कथन पूरा हुआ: “वह नासरी कहलाएगा।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">उन दिनों योहन बपतिस्‍मादाता यहूदा प्रदेश के निर्जन प्रदेश में आए, और वहाँ यह प्रचार करने लगे:</verse>
				<verse number="2">“पश्‍चात्ताप करो, क्‍योंकि स्‍वर्ग का राज्‍य निकट आ गया है।”</verse>
				<verse number="3">योहन वही व्यक्‍ति थे जिनके विषय में नबी यशायाह ने कहा था, “निर्जन प्रदेश में पुकारने वाले की आवाज: प्रभु का मार्ग तैयार करो; उसके पथ सीधे कर दो।”</verse>
				<verse number="4">योहन ऊंट के रोओं का वस्‍त्र पहने और कमर में चमड़े का पट्टा बाँधे रहते थे। उनका भोजन टिड्डियाँ और वन का मधु था।</verse>
				<verse number="5">यरूशलेम नगर, समस्‍त यहूदा प्रदेश और यर्दन नदी के आसपास के क्षेत्रों से लोग योहन के पास आते</verse>
				<verse number="6">और अपने पाप स्‍वीकार करते हुए यर्दन नदी में उनसे बपतिस्‍मा ग्रहण करते थे।</verse>
				<verse number="7">बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्‍मा के लिए आते देख कर योहन ने उन से कहा, “साँप के बच्‍चो! किसने तुम लोगों को परमेश्‍वर के आने वाले कोप से भागने के लिए सचेत कर दिया?</verse>
				<verse number="8">पश्‍चात्ताप का उचित फल उत्‍पन्न करो</verse>
				<verse number="9">और अपने मन में यह न सोचो कि ‘हम अब्राहम की सन्‍तान हैं’। मैं तुम से कहता हूँ − परमेश्‍वर इन पत्‍थरों से अब्राहम के लिए सन्‍तान उत्‍पन्न कर सकता है।</verse>
				<verse number="10">अब पेड़ों की जड़ पर कुल्‍हाड़ा लग चुका है। जो पेड़ अच्‍छा फल नहीं देता, वह काटा और आग में झोंक दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="11">मैं तो तुम लोगों को जल से पश्‍चात्ताप का बपतिस्‍मा देता हूँ; किन्‍तु जो मेरे बाद आने वाले हैं, वह मुझ से अधिक शक्‍तिशाली हैं। मैं उनके जूते उठाने योग्‍य भी नहीं हूँ। वह तुम्‍हें पवित्र आत्‍मा और आग से बपतिस्‍मा देंगे।</verse>
				<verse number="12">वह हाथ में सूप ले चुके हैं। वह अपना खलिहान ओसा कर साफ करेंगे और अपना गेहूँ बखार में जमा करेंगे। किन्‍तु वह भूसी को कभी न बुझने वाली आग में जला देंगे।”</verse>
				<verse number="13">उस समय येशु योहन से बपतिस्‍मा लेने के लिए गलील प्रदेश से यर्दन नदी के तट पहुँचे।</verse>
				<verse number="14">योहन ने यह कहते हुए उन्‍हें रोकना चाहा, “मुझे तो आप से बपतिस्‍मा लेने की आवश्‍यकता है और आप मेरे पास आए हैं?”</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “अभी ऐसा ही होने दीजिए। यह हमारे लिए उचित है कि हम इसी तरह सब धार्मिकता को पूरा करें।” इस पर योहन ने येशु की बात मान ली।</verse>
				<verse number="16">बपतिस्‍मा लेने के बाद येशु तुरन्‍त जल से बाहर निकले। उसी समय उनके लिए स्‍वर्ग खुल गया और उन्‍होंने परमेश्‍वर के आत्‍मा को कपोत के सदृश उतरते और अपने ऊपर आते हुए देखा।</verse>
				<verse number="17">और देखो, स्‍वर्ग से वह वाणी सुनाई दी, “यह मेरा प्रिय पुत्र है। मैं इस पर अत्‍यन्‍त प्रसन्न हूँ।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">उस समय आत्‍मा येशु को निर्जन प्रदेश में ले गया कि शैतान उनकी परीक्षा ले।</verse>
				<verse number="2">येशु चालीस दिन और चालीस रात उपवास करते रहे। इसके बाद उन्‍हें भूख लगी।</verse>
				<verse number="3">तब परीक्षक ने पास आकर उनसे कहा, “यदि आप परमेश्‍वर के पुत्र हैं, तो कह दीजिए कि ये पत्‍थर रोटियाँ बन जाएँ।”</verse>
				<verse number="4">येशु ने उत्तर दिया, “धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: ‘मनुष्‍य केवल रोटी से ही नहीं जीता है। बल्‍कि वह परमेश्‍वर के मुख से निकलने वाले हर एक शब्‍द से जीवित रहता है।’ ”</verse>
				<verse number="5">तब शैतान येशु को पवित्र नगर में ले गया और उन्‍हें मन्‍दिर के शिखर पर खड़ा कर</verse>
				<verse number="6">उनसे कहा, “यदि आप परमेश्‍वर के पुत्र हैं, तो नीचे कूद जाइए; क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: ‘आपके विषय में परमेश्‍वर अपने दूतों को आदेश देगा’, और ‘वे आपको अपने हाथों पर संभाल लेंगे कि कहीं आपके पैरों को पत्‍थर से चोट न लगे।’ ”</verse>
				<verse number="7">येशु ने उससे कहा, “यह भी धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: ‘अपने प्रभु-परमेश्‍वर की परीक्षा मत लो।’ ”</verse>
				<verse number="8">फिर शैतान उनको एक अत्‍यन्‍त ऊंचे पहाड़ पर ले गया और संसार के सभी राज्‍य और उनका वैभव दिखला कर</verse>
				<verse number="9">उनसे बोला, “यदि आप मेरे सम्‍मुख घुटने टेक कर मेरी आराधना करें, तो मैं आप को यह सब दे दूँगा!”</verse>
				<verse number="10">येशु ने उत्तर दिया, “हट जा, शैतान! क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: ‘अपने प्रभु परमेश्‍वर की आराधना करो और केवल उसी की सेवा करो।’ ”</verse>
				<verse number="11">इस पर शैतान उन्‍हें छोड़ कर चला गया और स्‍वर्गदूत आ कर उनकी सेवा-परिचर्या करने लगे।</verse>
				<verse number="12">येशु ने जब यह सुना कि योहन गिरफ्‍तार हो गये हैं, तो वह गलील प्रदेश को चले गये।</verse>
				<verse number="13">वह नासरत नगर छोड़ कर, कफरनहूम नगर में रहने लगे। यह नगर जबूलून और नफ्‍ताली कुलों के सीमा-क्षेत्र में झील के तट पर स्‍थित है।</verse>
				<verse number="14">इस तरह नबी यशायाह का यह कथन पूरा हुआ:</verse>
				<verse number="15">“जबूलून और नफ्‍ताली कुलों के भूमि क्षेत्र! समुद्र के पथ पर, यर्दन के उस पार, गैर-यहूदियों के गलील!</verse>
				<verse number="16">अन्‍धकार में रहने वाले लोगों ने एक महती ज्‍योति देखी; मृत्‍यु के अन्‍धकारमय प्रदेश में रहने वालों पर ज्‍योति का उदय हुआ।”</verse>
				<verse number="17">उस समय से येशु प्रचार करने और यह संदेश सुनाने लगे, “हृदय-परिवर्तन करो, क्‍योंकि स्‍वर्ग का राज्‍य निकट आ गया है।”</verse>
				<verse number="18">येशु गलील की झील के किनारे टहल रहे थे। उन्‍होंने दो भाइयों को देखा − सिमोन, जो पतरस कहलाता है, और उसके भाई अन्‍द्रेयास को। वे झील में जाल डाल रहे थे, क्‍योंकि वे मछुए थे।</verse>
				<verse number="19">येशु ने उन से कहा, “मेरे पीछे आओ। मैं तुम्‍हें मनुष्‍यों के मछुए बनाऊंगा।”</verse>
				<verse number="20">वे तुरन्‍त अपने जाल छोड़ कर उनके पीछे हो लिये।</verse>
				<verse number="21">वहाँ से आगे बढ़ने पर येशु ने और दो भाइयों को देखा − जबदी के पुत्र याकूब और उसके भाई योहन को। वे अपने पिता जबदी के साथ नाव में अपने जालों की मरम्‍मत कर रहे थे। येशु ने उन्‍हें बुलाया।</verse>
				<verse number="22">वे तुरन्‍त नाव और अपने पिता को छोड़ कर उनके पीछे हो लिये।</verse>
				<verse number="23">येशु समस्‍त गलील प्रदेश में भ्रमण कर उनके सभागृहों में शिक्षा देते, राज्‍य के शुभ-समाचार का प्रचार करते और लोगों की हर तरह की बीमारी और निर्बलता दूर करते थे।</verse>
				<verse number="24">उनका नाम सारे सीरिया देश में फैल गया। लोग मिर्गी, लकवा आदि नाना प्रकार की बीमारियों और कष्‍टों से पीड़ित सब रोगियों को और भूतग्रस्‍तों को येशु के पास ले आते और वह उन्‍हें स्‍वस्‍थ कर देते थे।</verse>
				<verse number="25">गलील प्रदेश, दिकापोलिस, यरूशलेम, यहूदा प्रदेश और यर्दन नदी के उस पार से आया हुआ एक विशाल जनसमूह येशु के पीछे हो लिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">येशु विशाल जनसमूह को देखकर पहाड़ी पर चढ़े और वहाँ बैठ गये। उनके शिष्‍य उनके पास आए</verse>
				<verse number="2">और वह यह कहते हुए उन्‍हें शिक्षा देने लगे:</verse>
				<verse number="3">“धन्‍य हैं वे, जो मन के दीन हैं; क्‍योंकि स्‍वर्ग का राज्‍य उन्‍हीं का है।</verse>
				<verse number="4">धन्‍य हैं वे, जो शोक करते हैं; क्‍योंकि उन्‍हें सान्‍त्‍वना मिलेगी।</verse>
				<verse number="5">धन्‍य हैं वे जो नम्र हैं; क्‍योंकि वे पृथ्‍वी के अधिकारी होंगे।</verse>
				<verse number="6">धन्‍य हैं वे, जो धार्मिकता के भूखे और प्‍यासे हैं; क्‍योंकि वे तृप्‍त किये जाएँगे।</verse>
				<verse number="7">धन्‍य हैं वे, जो दयालु हैं; क्‍योंकि उन पर दया की जाएगी।</verse>
				<verse number="8">धन्‍य हैं वे, जिनका हृदय निर्मल है; क्‍योंकि वे परमेश्‍वर के दर्शन करेंगे।</verse>
				<verse number="9">धन्‍य हैं वे, जो मेल-मिलाप कराते हैं; क्‍योंकि वे परमेश्‍वर की संतान कहलाएँगे।</verse>
				<verse number="10">धन्‍य हैं वे, जो धार्मिकता के कारण अत्‍याचार सहते हैं; क्‍योंकि स्‍वर्ग का राज्‍य उन्‍हीं का है।</verse>
				<verse number="11">“धन्‍य हो तुम, जब लोग मेरे कारण तुम्‍हारा अपमान करते हैं, तुम पर अत्‍याचार करते और तरह-तरह के झूठे दोष लगाते हैं।</verse>
				<verse number="12">खुश हो और आनन्‍द मनाओ; क्‍योंकि स्‍वर्ग में तुम्‍हें महान पुरस्‍कार प्राप्‍त होगा। तुम्‍हारे पहले के नबियों पर भी उन्‍होंने इसी तरह अत्‍याचार किया था।</verse>
				<verse number="13">“तुम पृथ्‍वी का नमक हो। यदि नमक अपना गुण खो दे, तो वह किस वस्‍तु से नमकीन किया जाएगा? वह किसी काम का नहीं रह जाता। वह बाहर फेंका और मनुष्‍यों के पैरों तले रौंदा जाता है।</verse>
				<verse number="14">“तुम संसार की ज्‍योति हो। पहाड़ पर बसा हुआ नगर छिप नहीं सकता।</verse>
				<verse number="15">लोग दीपक जला कर पैमाने के नीचे नहीं, बल्‍कि दीवट पर रखते हैं, जहाँ से वह घर के सब लोगों को प्रकाश देता है।</verse>
				<verse number="16">इसी प्रकार तुम्‍हारी ज्‍योति मनुष्‍यों के सामने चमकती रहे, जिस से वह तुम्‍हारे भले कामों को देख कर तुम्‍हारे स्‍वर्गिक पिता की महिमा करें।</verse>
				<verse number="17">“यह न समझो कि मैं व्‍यवस्‍था अथवा नबियों के लेखों को रद्द करने आया हूँ। उन्‍हें रद्द करने नहीं, बल्‍कि पूरा करने आया हूँ।</verse>
				<verse number="18">मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ − आकाश और पृथ्‍वी भले ही टल जाएँ, किन्‍तु व्‍यवस्‍था की एक मात्रा अथवा एक बिन्‍दु भी पूरा हुए बिना नहीं टलेगा ।</verse>
				<verse number="19">इसलिए जो उन छोटी-से-छोटी आज्ञाओं में से एक को भी भंग करता और दूसरों को ऐसा करना सिखाता है, वह स्‍वर्गराज्‍य में सबसे छोटा समझा जाएगा। किन्‍तु जो उनका पालन करता और उन्‍हें सिखाता है, वह स्‍वर्गराज्‍य में बड़ा समझा जाएगा।</verse>
				<verse number="20">मैं तुम लोगों से कहता हूँ, यदि तुम्‍हारी धार्मिकता शास्‍त्रियों और फरीसियों की धार्मिकता से गहरी नहीं हुई, तो तुम स्‍वर्गराज्‍य में प्रवेश नहीं कर सकोगे।</verse>
				<verse number="21">“तुम लोगों ने सुना है कि पूर्वजों से कहा गया था: ‘हत्‍या मत करना।’ यदि कोई हत्‍या करे, तो वह कचहरी में दण्‍ड के योग्‍य ठहराया जाएगा।</verse>
				<verse number="22">परन्‍तु मैं तुम से कहता हूँ, जो कोई अपने भाई अथवा बहिन पर क्रोध करता है, वह कचहरी में दण्‍ड के योग्‍य ठहराया जाएगा। यदि वह अपने भाई अथवा बहिन से अपशब्‍द कहे, तो वह धर्म-महासभा में दण्‍ड के योग्‍य ठहराया जाएगा और जो कोई अपने भाई अथवा बहिन से कहेगा, ‘अरे मूर्ख’, तो वह नरक की आग के योग्‍य ठहराया जाएगा।</verse>
				<verse number="23">“जब तुम वेदी पर अपनी भेंट चढ़ा रहे हो और तुम्‍हें वहाँ याद आए कि मेरे भाई अथवा बहिन को मुझ से कोई शिकायत है,</verse>
				<verse number="24">तो अपनी भेंट वहीं वेदी के सामने छोड़कर पहले अपने भाई-बहिन से मेल करने जाओ और तब आ कर अपनी भेंट चढ़ाओ।</verse>
				<verse number="25">“कचहरी जाते समय रास्‍ते में ही अपने मुद्दई से समझौता कर लो। कहीं ऐसा न हो कि वह तुम्‍हें न्‍यायाधीश के हवाले कर दे, न्‍यायाधीश तुम्‍हें सिपाही के हवाले कर दे और सिपाही तुम्‍हें बन्‍दीगृह में डाल दे।</verse>
				<verse number="26">मैं तुम से सच कहता हूँ, जब तक कौड़ी-कौड़ी न चुका दोगे, तब तक तुम वहाँ से छूटने नहीं पाओगे।</verse>
				<verse number="27">“तुम लोगों ने सुना है कि कहा गया था: ‘व्‍यभिचार मत करना’।</verse>
				<verse number="28">परन्‍तु मैं तुम से कहता हूँ: जो कोई बुरी इच्‍छा से किसी स्‍त्री पर दृष्‍टि डालता है, वह अपने मन में उसके साथ व्‍यभिचार कर चुका है।</verse>
				<verse number="29">“यदि तुम्‍हारी दाहिनी आँख तुम्‍हारे लिए पाप का कारण बनती है, तो उसे निकाल कर फेंक दो। अच्‍छा यही है कि तुम्‍हारे अंगों में से एक नष्‍ट हो जाए, किन्‍तु तुम्‍हारा सारा शरीर नरक में न डाला जाए।</verse>
				<verse number="30">और यदि तुम्‍हारा दाहिना हाथ तुम्‍हारे लिए पाप का कारण बनता है, तो उसे काट कर फेंक दो। अच्‍छा यही है कि तुम्‍हारे अंगों में से एक नष्‍ट हो जाए, किन्‍तु तुम्‍हारा सारा शरीर नरक में न जाए।</verse>
				<verse number="31">“यह भी कहा गया था: ‘जो अपनी पत्‍नी का परित्‍याग करता है, वह उसे त्‍याग-पत्र दे दे।’</verse>
				<verse number="32">परन्‍तु मैं तुम से कहता हूँ: व्‍यभिचार को छोड़ किसी अन्‍य कारण से जो कोई अपनी पत्‍नी का परित्‍याग करता है, वह उस से व्‍यभिचार कराता है और जो परित्‍यक्‍ता से विवाह करता है, वह व्‍यभिचार करता है।</verse>
				<verse number="33">“तुम लोगों ने यह भी सुना है कि पूर्वजों से कहा गया था: ‘झूठी शपथ मत खाना। परन्‍तु प्रभु के सामने खायी हुई शपथ को पूरा करना।’</verse>
				<verse number="34">परन्‍तु मैं तुम से कहता हूँ: शपथ कभी नहीं खाना − न स्‍वर्ग की, क्‍योंकि वह परमेश्‍वर का सिंहासन है;</verse>
				<verse number="35">न पृथ्‍वी की, क्‍योंकि वह उसका पायदान है; न यरूशलेम की, क्‍योंकि वह राजाधिराज का नगर है।</verse>
				<verse number="36">और न अपने सिर की शपथ खाना, क्‍योंकि तुम इसका एक भी बाल सफेद या काला नहीं कर सकते।</verse>
				<verse number="37">तुम्‍हारी बात इतनी हो − हाँ की हाँ, नहीं की नहीं। जो इस से अधिक है, वह बुराई से उत्‍पन्न हुआ है।</verse>
				<verse number="38">“तुम लोगों ने सुना है कि कहा गया था: ‘आँख के बदले आँख, और दाँत के बदले दाँत।’</verse>
				<verse number="39">परन्‍तु मैं तुम से कहता हूँ − दुष्‍ट का सामना नहीं करो। यदि कोई तुम्‍हारे दाहिने गाल पर थप्‍पड़ मारे, तो दूसरा भी उसके सामने कर दो।</verse>
				<verse number="40">जो मुकदमा लड़ कर तुम्‍हारा कुरता लेना चाहता है, उसे अपनी चादर भी ले लेने दो।</verse>
				<verse number="41">और यदि कोई तुम्‍हें एक किलोमीटर बेगार में ले जाए, तो तुम उसके साथ दो किलोमीटर चले जाओ।</verse>
				<verse number="42">जो तुम से माँगता है, उसे दे दो और जो तुम से उधार लेना चाहता है, उससे मुँह न मोड़ो।</verse>
				<verse number="43">“तुम लोगों ने सुना है कि कहा गया था: ‘अपने पड़ोसी से प्रेम करना और अपने बैरी से बैर।’</verse>
				<verse number="44">परन्‍तु मैं तुम से कहता हूँ − अपने शत्रुओं से प्रेम करो और जो तुम पर अत्‍याचार करते हैं, उनके लिए प्रार्थना करो।</verse>
				<verse number="45">इससे तुम अपने स्‍वर्गिक पिता की सन्‍तान बन जाओगे; क्‍योंकि वह भले और बुरे, दोनों पर अपना सूर्य उगाता तथा धर्मी और अधर्मी, दोनों पर पानी बरसाता है।</verse>
				<verse number="46">यदि तुम उन्‍हीं से प्रेम करते हो, जो तुम से प्रेम करते हैं, तो तुम्‍हें क्‍या पुरस्‍कार मिलेगा? क्‍या चुंगी-अधिकारी भी ऐसा नहीं करते?</verse>
				<verse number="47">और यदि तुम अपने भाइयों और बहिनों को ही नमस्‍कार करते हो, तो क्‍या बड़ा काम करते हो? क्‍या गैर-यहूदी भी ऐसा नहीं करते?</verse>
				<verse number="48">इसलिए तुम पूर्ण बनो, जैसे तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता पूर्ण है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">“सावधान रहो, लोगों का ध्‍यान आकर्षित करने के लिए अपने धर्मकार्यों का प्रदर्शन न करो; नहीं तो तुम अपने स्‍वर्गिक पिता के पुरस्‍कार से वंचित रह जाओगे।</verse>
				<verse number="2">“जब तुम दान देते हो तो इसका ढिंढोरा नहीं पीटो, जैसे ढोंगी सभागृहों और गलियों में करते हैं, जिससे लोग उनकी प्रशंसा करें। मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ, वे अपना पुरस्‍कार पा चुके हैं।</verse>
				<verse number="3">जब तुम दान देते हो, तो तुम्‍हारा बायाँ हाथ यह न जानने पाये कि तुम्‍हारा दायाँ हाथ क्‍या कर रहा है।</verse>
				<verse number="4">तुम्‍हारा दान गुप्‍त रहे और तुम्‍हारा पिता, जो गुप्‍त कार्य को भी देखता है, तुम्‍हें पुरस्‍कार देगा।</verse>
				<verse number="5">“जब तुम प्रार्थना करते हो तब ढोंगियों की तरह प्रार्थना नहीं करो। वे सभागृहों में और चौकों पर खड़ा हो कर प्रार्थना करना पसन्‍द करते हैं, जिससे लोग उन्‍हें देखें। मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ, वे अपना पुरस्‍कार पा चुके हैं।</verse>
				<verse number="6">जब तुम प्रार्थना करते हो, तो अपने कमरे में जाओ, द्वार बन्‍द करो और गुप्‍त में अपने पिता से प्रार्थना करो। तुम्‍हारा पिता, जो गुप्‍त कार्य को भी देखता है, तुम्‍हें पुरस्‍कार देगा।</verse>
				<verse number="7">“प्रार्थना करते समय गैर-यहूदियों की तरह व्‍यर्थ बातों की रट नहीं लगाओ। वे समझते हैं कि लम्‍बी-लम्‍बी प्रार्थनाएँ करने से उनकी प्रार्थना सुनी जाएगी।</verse>
				<verse number="8">उनके समान नहीं बनो, क्‍योंकि तुम्‍हारे माँगने से पहले ही तुम्‍हारा पिता जानता है कि तुम्‍हें किन-किन चीजों की जरूरत है।</verse>
				<verse number="9">अत: तुम इस प्रकार प्रार्थना किया करो: हे स्‍वर्ग में विराजमान हमारे पिता! तेरा नाम पवित्र माना जाए।</verse>
				<verse number="10">तेरा राज्‍य आए। तेरी इच्‍छा जैसे स्‍वर्ग में, वैसे पृथ्‍वी पर भी पूरी हो।</verse>
				<verse number="11">हमारा प्रतिदिन का भोजन आज हमें दे।</verse>
				<verse number="12">हमारे अपराध क्षमा कर, जैसे हमने भी अपने अपराधियों को क्षमा किया है।</verse>
				<verse number="13">और हमें परीक्षा में न डाल, बल्‍कि बुराई से हमें बचा। [क्‍योंकि राज्‍य, सामर्थ्य और महिमा सदा तेरे हैं। आमेन। ]</verse>
				<verse number="14">“यदि तुम दूसरों के अपराध क्षमा करोगे, तो तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता भी तुम्‍हें क्षमा करेगा।</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु यदि तुम दूसरों को क्षमा नहीं करोगे, तो तुम्‍हारा पिता भी तुम्‍हारे अपराध क्षमा नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="16">“जब तुम उपवास करते हो तब ढोंगियों की तरह मुँह उदास बनाकर उपवास नहीं करो। वे अपना मुँह मलिन बना लेते हैं, जिस से लोग यह समझें कि वे उपवास कर रहे हैं। मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ, वे अपना पुरस्‍कार पा चुके हैं।</verse>
				<verse number="17">जब तुम उपवास करते हो, तो अपने सिर में तेल लगाओ और अपना मुँह धो लो,</verse>
				<verse number="18">जिस से लोगों को नहीं, केवल तुम्‍हारे पिता को, जो अदृश्‍य है, यह दिखाई दे कि तुम उपवास कर रहे हो। तुम्‍हारा पिता, जो अदृश्‍य को भी देखता है, तुम्‍हें पुरस्‍कार देगा।</verse>
				<verse number="19">“पृथ्‍वी पर अपने लिये धन जमा नहीं करो, जहाँ मोरचा लगता है, कीड़े खाते हैं और चोर सेंध लगा कर चुरा लेते हैं।</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु स्‍वर्ग में अपने लिये धन जमा करो, जहाँ न तो मोरचा लगता है, न कीड़े खाते हैं और न चोर सेंध लगा कर चुराते हैं।</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि जहाँ तुम्‍हारा धन है, वहीं तुम्‍हारा मन भी लगा रहेगा।</verse>
				<verse number="22">“आँख शरीर का दीपक है। यदि तुम्‍हारी आँखें अच्‍छी हैं, तो तुम्‍हारा सारा शरीर प्रकाशमान होगा;</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु यदि तुम्‍हारी आँखें खराब हो जाएँ, तो तुम्‍हारा सारा शरीर अन्‍धकारमय होगा। इसलिए यदि तुम्‍हारे भीतर की ज्‍योति ही अन्‍धकार हो, तो यह कितना घोर अन्‍धकार होगा!</verse>
				<verse number="24">“कोई भी मनुष्‍य दो स्‍वामियों की सेवा नहीं कर सकता। वह या तो एक से बैर और दूसरे से प्रेम करेगा, या एक का आदर और दूसरे का तिरस्‍कार करेगा। तुम परमेश्‍वर और धन, दोनों की सेवा नहीं कर सकते।</verse>
				<verse number="25">“मैं तुम लोगों से कहता हूँ, चिन्‍ता मत करो − न अपने जीवन-निर्वाह की, कि हम क्‍या खायें अथवा क्‍या पीयें और न अपने शरीर की, कि हम क्‍या पहनें। क्‍या जीवन भोजन से बढ़ कर नहीं? और क्‍या शरीर कपड़े से बढ़ कर नहीं?</verse>
				<verse number="26">आकाश के पक्षियों को देखो। वह न तो बोते हैं, न लुनते हैं और न बखारों में जमा करते हैं। फिर भी तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता तुम्‍हें खिलाता है। क्‍या तुम उनसे बढ़ कर नहीं हो?</verse>
				<verse number="27">चिन्‍ता करने से तुम में से कौन अपनी आयु एक घड़ी भर भी बढ़ा सकता है?</verse>
				<verse number="28">और कपड़ों की चिन्‍ता क्‍यों करते हो? खेत के फूलों से सीखो। वे कैसे बढ़ते हैं! वे न तो श्रम करते हैं और न कातते हैं।</verse>
				<verse number="29">फिर भी मैं तुम से कहता हूँ कि राजा सुलेमान अपने समस्‍त वैभव में उन में से किसी एक के समान विभूषित नहीं था।</verse>
				<verse number="30">ओ अल्‍पविश्‍वासियो! यदि परमेश्‍वर मैदान की घास को, जो आज भर है और कल आग में झोंक दी जाएगी, इस प्रकार पहनाता है, तो वह तुम्‍हें क्‍यों नहीं पहनाएगा?</verse>
				<verse number="31">“इसलिए चिन्‍ता मत करो। यह मत कहो कि हम क्‍या खाएँगे, क्‍या पियेंगे, क्‍या पहनेंगे।</verse>
				<verse number="32">इन सब वस्‍तुओं की खोज तो अन्‍यजातियाँ करती हैं। तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता जानता है कि तुम्‍हें इन सभी वस्‍तुओं की जरूरत है।</verse>
				<verse number="33">तुम सब से पहले परमेश्‍वर के राज्‍य और उसकी धार्मिकता की खोज करो तो ये सब वस्‍तुएँ भी तुम्‍हें मिल जाएँगी।</verse>
				<verse number="34">अत: कल की चिन्‍ता मत करो। कल अपनी चिन्‍ता स्‍वयं कर लेगा। आज का दु:ख आज के लिए ही बहुत है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">“दोष नहीं लगाओ, जिससे तुम पर भी दोष न लगाया जाये; क्‍योंकि</verse>
				<verse number="2">जिस प्रकार तुम दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा और जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्‍हारे लिए भी नापा जाएगा।</verse>
				<verse number="3">जब तुम्‍हें अपनी ही आँख के लट्ठे का पता नहीं, तो तुम अपने भाई-बहिन की आँख का तिनका क्‍यों देखते हो?</verse>
				<verse number="4">जब तुम्‍हारी ही आँख में लट्ठा है, तो तुम अपने भाई-बहिन से कैसे कह सकते हो, ‘लाओ, मैं तुम्‍हारी आँख का तिनका निकाल दूँ?’</verse>
				<verse number="5">ओ ढोंगी! पहले अपनी ही आँख का लट्ठा निकाल। तभी तू अपने भाई-बहिन की आँख से तिनका निकालने के लिए अच्‍छी तरह देख सकेगा।</verse>
				<verse number="6">“पवित्र वस्‍तु कुत्तों को मत दो और अपने मोती सूअरों के सामने मत फेंको। कहीं ऐसा न हो कि वे उन्‍हें अपने पैरों तले रौंदें और पलट कर तुम्‍हें फाड़ डालें।</verse>
				<verse number="7">“माँगो तो तुम्‍हें दिया जाएगा; ढूँढ़ो तो तुम पाओगे; खटखटाओ तो तुम्‍हारे लिए खोला जाएगा।</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि जो माँगता है, उसे मिलता है; जो ढूँढ़ता है, वह पाता है और जो खटखटाता है, उसके लिए द्वार खोला जाता है।</verse>
				<verse number="9">“यदि तुम्‍हारा पुत्र तुम से रोटी माँगे, तो तुम में ऐसा कौन पिता है जो उसे पत्‍थर देगा</verse>
				<verse number="10">अथवा मछली माँगे, तो उसे साँप देगा?</verse>
				<verse number="11">बुरे होने पर भी यदि तुम अपने बच्‍चों को सहज ही अच्‍छी वस्‍तुएँ देते हो, तो तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता अपने माँगने वालों को अच्‍छी वस्‍तुएँ क्‍यों नहीं देगा?</verse>
				<verse number="12">“हर समय दूसरों से अपने प्रति जैसा व्‍यवहार चाहते हो, तुम भी उनके प्रति वैसा ही व्‍यवहार किया करो; क्‍योंकि व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ और नबियों की यही शिक्षा है।</verse>
				<verse number="13">“सँकरे द्वार से प्रवेश करो। चौड़ा है वह फाटक और विस्‍तृत है वह मार्ग, जो विनाश की ओर ले जाता है। उस पर चलने वालों की संख्‍या बड़ी है।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु सँकरा है वह द्वार और संकीर्ण है वह मार्ग, जो जीवन की ओर ले जाता है। जो उसे पाते हैं, उनकी संख्‍या थोड़ी है।</verse>
				<verse number="15">“झूठे नबियों से सावधान रहो। वे भेड़ों के वेश में तुम्‍हारे पास आते हैं, किन्‍तु वे भीतर से खूंखार भेड़िये हैं।</verse>
				<verse number="16">उनके फलों से तुम उन्‍हें पहचान जाओगे। क्‍या लोग कंटीली झाड़ियों से अंगूर या ऊंट-कटारों से अंजीर तोड़ते हैं?</verse>
				<verse number="17">इस तरह हर अच्‍छा पेड़ अच्‍छे फल देता है और बुरा पेड़ बुरे फल देता है।</verse>
				<verse number="18">अच्‍छा पेड़ बुरे फल नहीं दे सकता और न बुरा पेड़ अच्‍छे फल।</verse>
				<verse number="19">जो पेड़ अच्‍छा फल नहीं देता, उसे काटा और आग में झोंक दिया जाता है।</verse>
				<verse number="20">इसलिए उनके फलों से ही तुम उन्‍हें पहचान जाओगे।</verse>
				<verse number="21">“जो लोग मुझे ‘प्रभु! प्रभु!’ कह कर पुकारते हैं, उन में सब-के-सब स्‍वर्गराज्‍य में प्रवेश नहीं करेंगे। जो मेरे स्‍वर्गिक पिता की इच्‍छा पूरी करता है, वही स्‍वर्गराज्‍य में प्रवेश करेगा।</verse>
				<verse number="22">उस दिन बहुत-से लोग मुझ से कहेंगे, ‘प्रभु! प्रभु! क्‍या हम ने आपके नाम से नबूवत नहीं की? आपके नाम से भूतों को नहीं निकाला? आपके नाम से सामर्थ्य के अनेक कार्य नहीं किए?’</verse>
				<verse number="23">तब मैं उन्‍हें साफ-साफ बता दूँगा, ‘मैंने तुम लोगों को कभी नहीं जाना। कुकर्मियो! मुझ से दूर हटो।’</verse>
				<verse number="24">“जो मेरी ये बातें सुनता और उन पर चलता है, वह उस समझदार मनुष्‍य के सदृश है, जिसने चट्टान पर अपना घर बनवाया था।</verse>
				<verse number="25">पानी बरसा, नदियों में बाढ़ आयी, आँधियाँ चलीं और वेगपूर्वक उस घर से टकरायीं। तब भी वह घर नहीं ढहा; क्‍योंकि उसकी नींव चट्टान पर डाली गयी थी।</verse>
				<verse number="26">“जो मेरी ये बातें सुनता है, किन्‍तु उन पर नहीं चलता, वह उस मूर्ख के सदृश है, जिसने बालू पर अपना घर बनवाया।</verse>
				<verse number="27">पानी बरसा, नदियों में बाढ़ आयी, आँधियाँ चलीं और उस घर से टकरायीं। वह घर ढह गया और उसका सर्वनाश हो गया।”</verse>
				<verse number="28">जब येशु ने अपना यह उपदेश समाप्‍त किया, तब जनसमूह उनकी शिक्षा सुनकर आश्‍चर्यचकित हो गया;</verse>
				<verse number="29">क्‍योंकि येशु उनके शास्‍त्रियों की तरह नहीं बल्‍कि अधिकार के साथ उन्‍हें शिक्षा देते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">येशु पहाड़ी से उतरे। एक विशाल जनसमूह उनके पीछे हो लिया।</verse>
				<verse number="2">उस समय एक कुष्‍ठरोगी उनके पास आया और उसने यह कहते हुए उन्‍हें दण्‍डवत किया, “प्रभु! आप चाहें तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं।”</verse>
				<verse number="3">येशु ने हाथ बढ़ा कर उसको स्‍पर्श किया और कहा, “मैं यही चाहता हूँ। तुम शुद्ध हो जाओ।” उसी क्षण वह कुष्‍ठरोग से शुद्ध हो गया।</verse>
				<verse number="4">येशु ने उस से कहा, “सावधान! किसी से कुछ न कहना। जाकर अपने आप को पुरोहित को दिखाओ और मूसा द्वारा निर्धारित भेंट चढ़ाओ, जिससे सब लोगों को मालूम हो जाए कि तुम स्‍वस्‍थ हो गए हो।”</verse>
				<verse number="5">येशु कफरनहूम नगर में प्रवेश कर ही रहे थे कि एक रोमन शतपति उनके पास आया और उसने उनसे यह निवेदन किया,</verse>
				<verse number="6">“प्रभु! मेरा सेवक घर में पड़ा हुआ है। उसे लकुवा हो गया है और वह घोर पीड़ा सह रहा है।”</verse>
				<verse number="7">येशु ने उससे कहा, “मैं आ कर उसे स्‍वस्‍थ कर दूँगा।”</verse>
				<verse number="8">शतपति ने उत्तर दिया, “प्रभु! मैं इस योग्‍य नहीं हूँ कि आप मेरे यहाँ आएँ। आप एक ही शब्‍द कह दीजिए और मेरा सेवक स्‍वस्‍थ्‍य हो जाएगा।</verse>
				<verse number="9">मैं स्‍वयं शासन के अधीन हूँ और सैनिक मेरे अधीन हैं। जब मैं एक से कहता हूँ − ‘जाओ’, तो वह जाता है और दूसरे से − ‘आओ’, तो वह आता है और अपने सेवक से − ‘यह करो’, तो वह करता है।”</verse>
				<verse number="10">येशु यह सुनकर चकित हो गये और उन्‍होंने अपने पीछे आने वालों से कहा, “मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ, इस्राएल में भी मैंने किसी में इतना दृढ़ विश्‍वास नहीं पाया।</verse>
				<verse number="11">“मैं तुम से कहता हूँ, बहुत लोग पूर्व और पश्‍चिम से आ कर अब्राहम, इसहाक और याकूब के साथ स्‍वर्गराज्‍य के भोज में सम्‍मिलित होंगे,</verse>
				<verse number="12">परन्‍तु राज्‍य की सन्‍तान को बाहर, अन्‍धकार में फेंक दिया जाएगा। वहाँ वे लोग रोएँगे और दाँत पीसेंगे।”</verse>
				<verse number="13">शतपति से येशु ने कहा, “जाओ, तुम ने जैसा विश्‍वास किया है वैसा ही तुम्‍हारे लिए हो जाए।” और उसी घड़ी उसका सेवक स्‍वस्‍थ हो गया।</verse>
				<verse number="14">जब येशु पतरस के घर पहुँचे, तब उन्‍होंने देखा कि पतरस की सास बुखार में पड़ी हुई है।</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने उसका हाथ स्‍पर्श किया और उसका बुखार उतर गया और वह उठ कर उनका सेवा-सत्‍कार करने लगी।</verse>
				<verse number="16">सन्‍ध्‍या होने पर लोग बहुत-से भूतग्रस्‍त मनुष्‍यों को येशु के पास ले आए। येशु ने शब्‍द मात्र से उन आत्‍माओं को निकाला और सब रोगियों को स्‍वस्‍थ कर दिया।</verse>
				<verse number="17">इस प्रकार नबी यशायाह का यह कथन पूरा हुआ: “उसने हमारी दुर्बलताओं को स्‍वयं भोगा और हमारे रोगों का बोझ उठा लिया।”</verse>
				<verse number="18">अपने को भीड़ से घिरा देख कर येशु ने झील के उस पार चलने का आदेश दिया।</verse>
				<verse number="19">उसी समय एक शास्‍त्री आ कर येशु से बोला, “गुरुवर! आप जहाँ कहीं भी जाएँगे, मैं आपके पीछे-पीछे चलूँगा”।</verse>
				<verse number="20">येशु ने उससे कहा, “लोमड़ियों के लिए माँदें हैं और आकाश के पक्षियों के लिए घोंसले, परन्‍तु मानव पुत्र के लिए सिर रखने को भी कहीं स्‍थान नहीं है।”</verse>
				<verse number="21">शिष्‍यों में से किसी ने उन से कहा, “प्रभु! मुझे पहले अपने पिता को दफनाने के लिए जाने दीजिए।”</verse>
				<verse number="22">परन्‍तु येशु ने उससे कहा, “तुम मेरे पीछे चले आओ; मुरदों को अपने मुरदे दफनाने दो।”</verse>
				<verse number="23">येशु नाव पर सवार हुए तो उनके शिष्‍य उनके साथ हो लिये।</verse>
				<verse number="24">उस समय झील में एकाएक इतना प्रचंड तूफान उठा कि नाव लहरों से ढकी जा रही थी। परन्‍तु येशु सो रहे थे।</verse>
				<verse number="25">शिष्‍यों ने पास आ कर उन्‍हें जगाया और कहा, “प्रभु! हमें बचाइए! हम डूब रहे हैं!”</verse>
				<verse number="26">येशु ने उन से कहा, “अल्‍पविश्‍वासियो! डरते क्‍यों हो?” तब उन्‍होंने उठ कर वायु और झील को डाँटा और पूर्ण शान्‍ति छा गयी।</verse>
				<verse number="27">इस पर वे लोग अचम्‍भे में पड़ गये, और बोल उठे, “आखिर यह कैसे मनुष्‍य हैं? वायु और समुद्र भी इनकी आज्ञा मानते हैं।”</verse>
				<verse number="28">जब येशु झील के उस पार गदरेनियों के प्रदेश पहुँचे, तो दो भूतग्रस्‍त मनुष्‍य कबरों से निकल कर उनके पास आए। वे इतने उग्र थे कि उस रास्‍ते से कोई भी आ-जा नहीं सकता था।</verse>
				<verse number="29">वे चिल्‍ला उठे, “परमेश्‍वर के पुत्र! हम से आप को क्‍या काम? क्‍या आप यहाँ समय से पहले हमें सताने आए हैं?”</verse>
				<verse number="30">वहाँ कुछ दूरी पर सूअरों का एक बड़ा झुण्‍ड चर रहा था।</verse>
				<verse number="31">भूतों ने निवेदन किया, “यदि आप हम को निकाल ही रहे हैं, तो हमें सूअरों के झुण्‍ड में भेज दीजिए।”</verse>
				<verse number="32">येशु ने उन से कहा, “जाओ।” तब भूत उन मनुष्‍यों से निकल कर सूअरों में समा गए और सारा झुण्‍ड तेजी से ढाल पर से झील की ओर झपटा और पानी में डूब कर मर गया।</verse>
				<verse number="33">सूअर चराने वाले भागे और नगर में जाकर पूरा समाचार सुनाया। उन्‍होंने उन दो मनुष्‍यों के विषय में भी बताया जो भूतों से जकड़े थे।</verse>
				<verse number="34">इस पर सारा नगर येशु से मिलने निकला और उन्‍हें देख कर लोगों ने निवेदन किया कि वह उनके प्रदेश से चले जाएँ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">येशु नाव पर बैठ गये और झील को पार कर अपने नगर में आए।</verse>
				<verse number="2">उस समय कुछ लोग खाट पर पड़े हुए लकुवे के एक रोगी को उनके पास लाए। उनका विश्‍वास देख कर येशु ने लकुवे के रोगी से कहा, “पुत्र, धैर्य रखो! तुम्‍हारे पाप क्षमा हो गये।”</verse>
				<verse number="3">कुछ शास्‍त्रियों ने मन में सोचा − यह तो ईश-निन्‍दा करता है।</verse>
				<verse number="4">उनके ये विचार जान कर येशु ने कहा, “तुम लोग मन में बुरे विचार क्‍यों ला रहे हो?</verse>
				<verse number="5">अधिक सहज क्‍या है − यह कहना, ‘तुम्‍हारे पाप क्षमा हो गये हैं’ अथवा यह कहना, ‘उठो और चलो-फिरो’?</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु इसलिए कि तुम लोग यह जान लो कि मानव पुत्र को पृथ्‍वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है” − तब वह लकुवे के रोगी से बोले − “उठो और अपनी खाट उठा कर घर जाओ।”</verse>
				<verse number="7">और वह उठा और अपने घर चला गया।</verse>
				<verse number="8">यह देख कर लोग डर गए और परमेश्‍वर की स्‍तुति करने लगे, जिसने मनुष्‍यों को ऐसा अधिकार प्रदान किया है।</verse>
				<verse number="9">येशु वहाँ से आगे बढ़े। उन्‍होंने मत्ती नामक व्यक्‍ति को चुंगी-घर में बैठा हुआ देखा और उससे कहा, “मेरे पीछे आओ”, और वह उठ कर उनके पीछे हो लिया।</verse>
				<verse number="10">जब येशु घर में भोजन करने बैठे तब अनेक चुंगी-अधिकारी और पापी जन आए। वे भी येशु और उनके शिष्‍यों के साथ भोज में सम्‍मिलित हो गए।</verse>
				<verse number="11">यह देख कर फरीसियों ने उनके शिष्‍यों से कहा, “तुम्‍हारे गुरु चुंगी-अधिकारियों और पापियों के साथ क्‍यों भोजन कर रहे हैं?”</verse>
				<verse number="12">येशु ने यह सुन कर उन से कहा, “निरोगों को नहीं, किन्‍तु रोगियों को वैद्य की आवश्‍यकता होती है।</verse>
				<verse number="13">जा कर सीखो कि इस कथन का क्‍या अर्थ है: ‘मैं बलिदान नहीं, बल्‍कि दया चाहता हूँ।’ मैं धार्मिकों को नहीं, पापियों को बुलाने आया हूँ।”</verse>
				<verse number="14">तब योहन के शिष्‍य आए और यह बोले, “क्‍या कारण है कि हम और फरीसी बहुत उपवास करते हैं, किन्‍तु आपके शिष्‍य उपवास नहीं करते?”</verse>
				<verse number="15">येशु ने उन से कहा, “जब तक दूल्‍हा साथ है, क्‍या बाराती शोक मना सकते हैं? किन्‍तु वे दिन आएँगे, जब दूल्‍हा उन से ले लिया जाएगा। तब वे उपवास करेंगे।</verse>
				<verse number="16">“कोई पुराने कपड़े पर कोरे कपड़े का पैबंद नहीं लगाता, क्‍योंकि वह पैबंद सिकुड़ कर पुराना कपड़ा फाड़ देता है और चीर बढ़ जाती है।</verse>
				<verse number="17">इसी प्रकार लोग पुरानी मशकों में नया दाखरस नहीं भरते। नहीं तो मशकें फट जाती हैं, दाखरस बह जाता है और मशकें बरबाद हो जाती हैं। लोग नया दाखरस नयी मशकों में भरते हैं। इस प्रकार दोनों ही सुरक्षित रहते हैं।”</verse>
				<verse number="18">येशु उन से ये बातें कह ही रहे थे कि एक अधिकारी आया। उसने येशु के सामने घुटने टेक कर यह कहा, “मेरी बेटी की अभी-अभी मृत्‍यु हुई है। फिर भी आप चल कर उस पर हाथ रखिए और वह जीवित हो जाएगी।”</verse>
				<verse number="19">येशु उठ कर अपने शिष्‍यों के साथ उसके पीछे गए।</verse>
				<verse number="20">उस समय एक स्‍त्री, जो बारह बरस से रक्‍तस्राव से पीड़ित थी, पीछे से आई और उसने येशु के वस्‍त्र के सिरे को छू लिया;</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि उसने अपने मन में यह कहा था − यदि मैं उनका वस्‍त्र ही छू लूँगी तो स्‍वस्‍थ हो जाऊंगी।</verse>
				<verse number="22">येशु ने मुड़ कर उसे देखा और कहा, “पुत्री, धैर्य रखो। तुम्‍हारे विश्‍वास ने तुम्‍हें स्‍वस्‍थ कर दिया है।” और वह स्‍त्री उसी क्षण स्‍वस्‍थ हो गयी।</verse>
				<verse number="23">जब येशु अधिकारी के घर पहुँचे और बाँसुरी बजाने वालों को और लोगों को रोते-पीटते देखा</verse>
				<verse number="24">तो बोले, “हट जाओ, बालिका नहीं मरी है वरन् सो रही है।” इस पर वे उनकी हँसी उड़ाने लगे।</verse>
				<verse number="25">जब भीड़ बाहर कर दी गयी, तब येशु घर के भीतर गए। उन्‍होंने हाथ पकड़ कर बालिका को उठाया और वह उठ खड़ी हुई।</verse>
				<verse number="26">इस बात की चर्चा उस इलाके के कोने-कोने में फैल गयी।</verse>
				<verse number="27">येशु वहाँ से आगे बढ़े तो दो अन्‍धे यह पुकारते हुए उनके पीछे हो लिये, “दाऊद के वंशज! हम पर दया कीजिए।”</verse>
				<verse number="28">जब येशु घर पहुँचे, तो ये अन्‍धे उनके पास आए। येशु ने उन से पूछा, “क्‍या तुम्‍हें विश्‍वास है कि मैं यह कर सकता हूँ?” उन्‍होंने कहा, “जी हाँ, प्रभु!”</verse>
				<verse number="29">तब येशु ने यह कहते हुए उनकी आँखों का स्‍पर्श किया, “जैसा तुमने विश्‍वास किया, वैसा ही तुम्‍हारे लिए हो जाए।”</verse>
				<verse number="30">और उनकी आँखें खुल गयीं। येशु ने यह कहते हुए उन्‍हें कड़ी चेतावनी दी, “सावधान! यह बात कोई न जानने पाए।”</verse>
				<verse number="31">परन्‍तु उन्‍होंने जाकर उस पूरे इलाके में येशु का नाम फैला दिया।</verse>
				<verse number="32">दोनों बाहर निकल ही रहे थे कि कुछ लोग भूत से जकड़े हुए एक गूँगे मनुष्‍य को येशु के पास लाए।</verse>
				<verse number="33">येशु ने भूत को निकाल दिया और वह गूँगा बोलने लगा। लोग अचम्‍भे में पड़ कर बोल उठे, “इस्राएल में ऐसा कभी नहीं देखा गया है।”</verse>
				<verse number="34">परन्‍तु फरीसियों ने कहा, “यह भूतों के नायक की सहायता से भूतों को निकालता है।”</verse>
				<verse number="35">येशु सब नगरों और गाँवों में भ्रमण कर उनके सभागृहों में शिक्षा देते, राज्‍य के शुभसमाचार का प्रचार करते, और हर तरह की बीमारी और दुर्बलता दूर करते रहे।</verse>
				<verse number="36">जनसमूह को देख कर येशु को उन पर तरस आया, क्‍योंकि वे उत्‍पीड़ित और निस्‍सहाय थे। वे उन भेड़ों के समान थे जिनका कोई चरवाहा न हो।</verse>
				<verse number="37">येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “फसल तो बहुत है, परन्‍तु मजदूर थोड़े हैं।</verse>
				<verse number="38">इसलिए फसल के स्‍वामी से विनती करो कि वह अपनी फसल काटने के लिए मजदूरों को भेजे।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">येशु ने अपने बारह शिष्‍यों को अपने पास बुला कर उन्‍हें अशुद्ध आत्‍माओं को निकालने तथा हर तरह की बीमारी और दुर्बलता दूर करने का अधिकार प्रदान किया।</verse>
				<verse number="2">बारह प्रेरितों के नाम इस प्रकार हैं − पहला, सिमोन जो पतरस कहलाता है, और उसका भाई अन्‍द्रेयास; जबदी का पुत्र याकूब और उसका भाई योहन;</verse>
				<verse number="3">फिलिप और बरतोलोमी; थोमस और चुंगी-अधिकारी मत्ती; हलफई का पुत्र याकूब और तद्दै;</verse>
				<verse number="4">शिमोन कनानी और यूदस इस्‍करियोती, जिसने येशु को पकड़वाया।</verse>
				<verse number="5">येशु ने इन बारहों को यह आदेश दे कर भेजा, “अन्‍यजातियों के यहाँ मत जाओ और न सामरियों के नगरों में प्रवेश करो,</verse>
				<verse number="6">बल्‍कि इस्राएल के घराने की खोयी हुई भेड़ों के पास जाओ।</verse>
				<verse number="7">राह चलते यह संदेश सुनाओ: ‘स्‍वर्ग का राज्‍य निकट आ गया है।’</verse>
				<verse number="8">रोगियों को स्‍वस्‍थ करो, मुरदों को जिलाओ, कुष्‍ठरोगियों को शुद्ध करो, भूतों को निकालो। तुम्‍हें मुफ्‍त में मिला है, मुफ्‍त में दे दो।</verse>
				<verse number="9">“अपनी थैली में सोना, चाँदी या पैसा नहीं लो।</verse>
				<verse number="10">रास्‍ते के लिए न झोली, न दो कुरते, न जूते, और न लाठी लो; क्‍योंकि मजदूर को उसका भोजन मिलना चाहिए।</verse>
				<verse number="11">“जिस किसी नगर या गाँव में प्रवेश करो, तो पता लगाओ कि वहाँ कौन सुपात्र है और विदा होने तक उसी के यहाँ ठहरो।</verse>
				<verse number="12">घर में प्रवेश करते समय उसे शान्‍ति की आशिष दो।</verse>
				<verse number="13">यदि वह घर योग्‍य है, तो अपनी शान्‍ति उस पर रहने दो। यदि वह घर योग्‍य नहीं है, तो अपनी शान्‍ति अपने पास लौट आने दो।</verse>
				<verse number="14">यदि कोई तुम्‍हारा स्‍वागत न करे और तुम्‍हारी बातें न सुने, तो उस घर या उस नगर से निकलने पर अपने पैरों की धूल झाड़ दो।</verse>
				<verse number="15">मैं तुम से सच कहता हूँ − न्‍याय के दिन उस नगर की दशा की अपेक्षा सदोम और गमोरा नगरों की दशा कहीं अधिक सहनीय होगी।</verse>
				<verse number="16">“देखो, मैं तुम्‍हें भेड़ियों के बीच भेड़ों की तरह भेज रहा हूँ। इसलिए साँप की तरह चतुर और कपोत की तरह निष्‍कपट बनो।</verse>
				<verse number="17">“मनुष्‍यों से सावधान रहो। वे तुम्‍हें धर्मसभाओं के हाथ में सौंप देंगे और अपने सभागृहों में तुम्‍हें कोड़े लगाएंगे।</verse>
				<verse number="18">तुम मेरे कारण शासकों और राजाओं के सामने पेश किये जाओगे, जिससे मेरे विषय में तुम उन्‍हें और गैर-यहूदियों को साक्षी दे सको।</verse>
				<verse number="19">“जब वे तुम्‍हें पकड़वाएँ तब यह चिन्‍ता नहीं करना कि तुम कैसे बोलोगे और क्‍या कहोगे; क्‍योंकि जो शब्‍द तुमको कहने होंगे वे उस समय तुम्‍हें दिये जाएँगे।</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि बोलने वाले तुम नहीं हो, बल्‍कि तुम्‍हारे पिता का आत्‍मा है, जो तुम्‍हारे द्वारा बोलता है।</verse>
				<verse number="21">भाई अपने भाई को मृत्‍यु के लिए सौंप देगा और पिता अपनी सन्‍तान को। सन्‍तान अपने माता-पिता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और उन्‍हें मरवा डालेगी।</verse>
				<verse number="22">मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे, किन्‍तु जो अन्‍त तक सहता रहेगा, उसे मुक्‍ति मिलेगी ।</verse>
				<verse number="23">“जब वे तुम्‍हें एक नगर में सताएँ, तो तुम दूसरे नगर में भाग जाना। मैं तुम से सच कहता हूँ, तुम इस्राएल देश के सब नगरों का भ्रमण समाप्‍त भी नहीं कर पाओगे कि मानव पुत्र आ जाएगा।</verse>
				<verse number="24">“न शिष्‍य गुरु से बड़ा होता है और न सेवक अपने स्‍वामी से।</verse>
				<verse number="25">शिष्‍य के लिए अपने गुरु-जैसा और सेवक के लिए अपने स्‍वामी-जैसा बन जाना ही बहुत है। यदि लोगों ने घर के स्‍वामी को बअलजबूल कहा है, तो वे उसके घर वालों को क्‍या कुछ नहीं कहेंगे?</verse>
				<verse number="26">“इसलिए उन से नहीं डरो। ऐसा कुछ भी गुप्‍त नहीं है, जो प्रकाश में नहीं लाया जाएगा और ऐसा कुछ भी छिपा हुआ नहीं है, जो प्रकट नहीं किया जाएगा।</verse>
				<verse number="27">जो मैं तुम से अंधेरे में कहता हूँ, उसे तुम उजाले में सुनाओ। जो तुम्‍हें कानों में कहा जाता है, उसे तुम छतों पर से पुकार-पुकार कर कहो।</verse>
				<verse number="28">“उन से नहीं डरो, जो शरीर को मार डालते हैं, किन्‍तु आत्‍मा को नहीं मार सकते; बल्‍कि उससे डरो, जो शरीर और आत्‍मा, दोनों को नरक में नष्‍ट कर सकता है।</verse>
				<verse number="29">“क्‍या एक पैसे में दो गौरैयाँ नहीं बिकतीं? फिर भी तुम्‍हारे पिता के जाने बिना उन में से एक भी धरती पर नहीं गिरती।</verse>
				<verse number="30">तुम्‍हारे तो सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं।</verse>
				<verse number="31">इसलिए नहीं डरो। तुम बहुत गौरैयों से बढ़ कर हो।</verse>
				<verse number="32">“जो मुझे मनुष्‍यों के सामने स्‍वीकार करेगा, उसे मैं भी अपने स्‍वर्गिक पिता के सामने स्‍वीकार करूँगा</verse>
				<verse number="33">और जो मुझे मनुष्‍यों के सामने अस्‍वीकार करेगा, उसे मैं भी अपने स्‍वर्गिक पिता के सामने अस्‍वीकार करूँगा।</verse>
				<verse number="34">“यह न समझो कि मैं पृथ्‍वी पर शान्‍ति ले कर आया हूँ। मैं शान्‍ति नहीं, बल्‍कि तलवार ले कर आया हूँ।</verse>
				<verse number="35">मैं पुत्र और पिता में, पुत्री और माता में, बहू और सास में फूट डालने आया हूँ।</verse>
				<verse number="36">मनुष्‍य के शत्रु उसके घर के लोग ही होंगे।</verse>
				<verse number="37">“जो पुत्र अपने पिता या अपनी माता को मुझ से अधिक प्रेम करता है, वह मेरे योग्‍य नहीं। जो पिता अपने पुत्र या अपनी पुत्री को मुझ से अधिक प्रेम करता है, वह मेरे योग्‍य नहीं।</verse>
				<verse number="38">जो शिष्‍य अपना क्रूस उठा कर मेरा अनुसरण नहीं करता, वह मेरे योग्‍य नहीं।</verse>
				<verse number="39">जो मनुष्‍य अपना प्राण बचाए हुए है, वह उसे खोएगा; और जो मेरे कारण अपना प्राण खो चुका है, वह उसे बचाएगा।</verse>
				<verse number="40">“जो तुम्‍हारा स्‍वागत करता है, वह मेरा स्‍वागत करता है और जो मेरा स्‍वागत करता है, वह उसका स्‍वागत करता है, जिसने मुझे भेजा है।</verse>
				<verse number="41">जो नबी का इसलिए स्‍वागत करता है कि वह नबी है, वह नबी का पुरस्‍कार पाएगा और जो धर्मी का इसलिए स्‍वागत करता है कि वह धर्मी है, वह धर्मी का पुरस्‍कार पाएगा।</verse>
				<verse number="42">“जो कोई इन छोटों में से किसी को शिष्‍य मान कर केवल कटोरा भर ठंडा पानी पिलाएगा, तो मैं तुम से सच कहता हूँ कि वह अपना पुरस्‍कार कदापि नहीं खोएगा।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">अपने बारह शिष्‍यों को ये आदेश देने के बाद येशु वहाँ से चले गए, और वह यहूदियों के नगरों में शिक्षा देने और शुभ-समाचार का प्रचार करने लगे।</verse>
				<verse number="2">योहन ने, बन्‍दीगृह में मसीह के कार्यों की चर्चा सुनकर, अपने शिष्‍यों को उनके पास यह पूछने भेजा,</verse>
				<verse number="3">“क्‍या आप वही हैं, जो आने वाले थे या हम किसी और की प्रतीक्षा करें?”</verse>
				<verse number="4">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “जाओ, तुम जो सुनते और देखते हो, उसे योहन को बता दो −</verse>
				<verse number="5">अन्‍धे देखते हैं और लंगड़े चलते हैं, कुष्‍ठरोगी शुद्ध किये जाते हैं और बहरे सुनते हैं, मुरदे जिलाये जाते हैं और गरीबों को शुभसमाचार सुनाया जाता है।</verse>
				<verse number="6">धन्‍य है वह, जो मेरे विषय में भ्रम में नहीं पड़ता ।”</verse>
				<verse number="7">वे विदा हो ही रहे थे कि येशु जनसमूह से योहन के विषय में कहने लगे, “तुम लोग निर्जन प्रदेश में क्‍या देखने गये थे? हवा से हिलते हुए सरकण्‍डे को? नहीं!</verse>
				<verse number="8">तो, तुम क्‍या देखने गये थे? बढ़िया कपड़े पहने मनुष्‍य को? नहीं! बढ़िया कपड़े पहनने वाले राजमहलों में रहते हैं।</verse>
				<verse number="9">फिर तुम क्‍या देखने निकले थे? किसी नबी को? निश्‍चय ही! मैं तुम से कहता हूँ, नबी से भी महान व्यक्‍ति को।</verse>
				<verse number="10">यह वही है, जिसके विषय में धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, ‘परमेश्‍वर कहता है: देखो, मैं अपने दूत को तुम्‍हारे आगे भेज रहा हूँ। वह तुम्‍हारे आगे तुम्‍हारा मार्ग तैयार करेगा।’</verse>
				<verse number="11">मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ, जो स्‍त्रियों से उत्‍पन्न हुए हैं, उनमें योहन बपतिस्‍मादाता से महान कोई नहीं हुआ। फिर भी, स्‍वर्गराज्‍य में जो सब से छोटा है, वह योहन से बड़ा है।</verse>
				<verse number="12">“योहन बपतिस्‍मादाता के समय से आज तक स्‍वर्गराज्‍य में बलपूर्वक प्रवेश हो रहा है, और बल प्रयोग करने वाले उस पर अधिकार कर रहे हैं;</verse>
				<verse number="13">क्‍योंकि सब नबी और व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ योहन के समय तक नबूवत करते रहे।</verse>
				<verse number="14">यदि तुम मानना चाहो, तो मेरी बात मान लो कि योहन वही एलियाह हैं, जो आने वाले थे।</verse>
				<verse number="15">जिसके कान हों, वह सुन ले।</verse>
				<verse number="16">“मैं इस पीढ़ी की तुलना किस से करूँ? वे बाजार में बैठे हुए बालकों के सदृश हैं, जो अपने साथियों को पुकार कर कहते हैं:</verse>
				<verse number="17">‘हम ने तुम्‍हारे लिए बाँसुरी बजायी पर तुम नहीं नाचे, हम ने विलाप किया किन्‍तु तुम ने छाती नहीं पीटी’;</verse>
				<verse number="18">क्‍योंकि योहन आए, पर वह साधारण मनुष्‍य के समान खाते-पीते नहीं थे। और लोग कहते हैं: ‘उन में भूत है।’</verse>
				<verse number="19">मानव पुत्र आया। वह साधारण मनुष्‍य के समान खाता-पीता है और लोग कहते हैं: ‘देखो, यह आदमी पेटू और पियक्‍कड़ है। चुंगी-अधिकारियों और पापियों का मित्र है।’ किन्‍तु परमेश्‍वर की प्रज्ञ अपने कर्मों से प्रमाणित होती है। ”</verse>
				<verse number="20">तब येशु उन नगरों को धिक्‍कारने लगे जिनमें उन्‍होंने सामर्थ्य के बहुत कार्य किये थे, किन्‍तु उनके निवासियों ने ये सामर्थ्य के कार्य देख कर भी पश्‍चात्ताप नहीं किया था।</verse>
				<verse number="21">येशु ने कहा, “धिक्‍कार तुझे, खुराजिन! धिक्‍कार तुझे, बेतसैदा! जो सामर्थ्य के कार्य तुम में किये गये हैं, यदि वे सोर और सदोम में किये गये होते, तो उन्‍होंने न जाने कब से टाट ओढ़ कर और भस्‍म रमा कर पश्‍चात्ताप कर लिया होता।</verse>
				<verse number="22">इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, न्‍याय के दिन तेरी दशा की अपेक्षा सोर और सदोम की दशा कहीं अधिक सहनीय होगी।</verse>
				<verse number="23">“और तू, कफरनहूम! क्‍या तू आकाश तक ऊंचा उठाया जाएगा? नहीं! तू अधोलोक में नीचे गिरा दिया जाएगा; क्‍योंकि जो सामर्थ्य के कार्य तुझ में किये गये हैं, यदि वे सदोम में किये गये होते, तो वह आज तक बना रहता।</verse>
				<verse number="24">इसलिए मैं तुझ से कहता हूँ, न्‍याय के दिन तेरी दशा की अपेक्षा सदोम की दशा कहीं अधिक सहनीय होगी। ”</verse>
				<verse number="25">उस समय येशु ने कहा, “पिता! स्‍वर्ग और पृथ्‍वी के प्रभु! मैं तेरी स्‍तुति करता हूँ; क्‍योंकि तूने इन सब बातों को ज्ञानियों और बुद्धिमानों से गुप्‍त रखा; किन्‍तु बच्‍चों पर प्रकट किया है।</verse>
				<verse number="26">हाँ, पिता! यही तुझे अच्‍छा लगा।”</verse>
				<verse number="27">“मेरे पिता ने मुझे सब कुछ सौंपा है। पुत्र को कोई नहीं जानता, पर केवल पिता; और न कोई पिता को जानता है, पर केवल पुत्र और वह, जिस पर पुत्र उसे प्रकट करना चाहे।</verse>
				<verse number="28">“हे सब थके-माँदे और बोझ से दबे हुए लोगो! मेरे पास आओ। मैं तुम्‍हें विश्राम दूँगा।</verse>
				<verse number="29">मेरा जूआ अपने ऊपर ले लो और मुझ से सीखो; क्‍योंकि मैं स्‍वभाव से नम्र और विनीत हूँ। इस तरह तुम अपनी आत्‍मा में शान्‍ति पाओगे,</verse>
				<verse number="30">क्‍योंकि मेरा जूआ सहज है और मेरा बोझ हलका है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">येशु किसी विश्राम के दिन गेहूँ के खेतों से हो कर जा रहे थे। उनके शिष्‍यों को भूख लगी और वे बालें तोड़-तोड़ कर खाने लगे।</verse>
				<verse number="2">यह देख कर फरीसियों ने येशु से कहा, “देखिए, जो काम विश्राम के दिन करना मना है, आपके शिष्‍य वही कर रहे हैं।”</verse>
				<verse number="3">येशु ने उनसे कहा, “क्‍या तुम लोगों ने यह नहीं पढ़ा कि जब दाऊद और उसके साथियों को भूख लगी, तो दाऊद ने क्‍या किया था?</verse>
				<verse number="4">उसने परमेश्‍वर के भवन में प्रवेश किया और अपने साथियों के साथ भेंट की रोटियाँ खायीं, जिनका खाना उसके और उसके साथियों के लिए मना था। भेंट की रोटियाँ केवल पुरोहित खा सकते थे।</verse>
				<verse number="5">“अथवा क्‍या तुम लोगों ने मूसा की व्‍यवस्‍था में यह नहीं पढ़ा कि पुरोहित विश्राम के दिन मन्‍दिर में विश्राम के नियम का उल्‍लंघन करने पर भी दोषी नहीं होते?</verse>
				<verse number="6">“मैं तुम से कहता हूँ; यहाँ वह है, जो मन्‍दिर से भी महान है।</verse>
				<verse number="7">‘मैं बलिदान नहीं, बल्‍कि दया चाहता हूँ’ − यदि तुम लोगों ने इस कथन का अर्थ समझ लिया होता, तो निर्दोष को दोषी नहीं ठहराते;</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि मानव-पुत्र विश्राम के दिन का स्‍वामी है।”</verse>
				<verse number="9">येशु वहाँ से आगे बढ़े और उनके सभागृह में आये।</verse>
				<verse number="10">वहाँ एक मनुष्‍य था, जिसका हाथ सूख गया था। येशु पर दोष लगाने के लिए लोगों ने उनसे यह पूछा, “क्‍या विश्राम के दिन किसी रोगी को स्‍वस्‍थ करना व्‍यवस्‍था के अनुसार उचित है?”</verse>
				<verse number="11">येशु ने उनसे कहा, “यदि तुम्‍हारे एक ही भेड़ हो और वह विश्राम के दिन गड्ढे में गिर जाए, तो तुम लोगों में ऐसा कौन होगा, जो उसे पकड़ कर निकाल नहीं लेगा?</verse>
				<verse number="12">मनुष्‍य तो भेड़ से कहीं श्रेष्‍ठ है। इसलिए विश्राम के दिन भलाई करना व्‍यवस्‍था की दृष्‍टि में उचित है।”</verse>
				<verse number="13">तब येशु ने उस मनुष्‍य से कहा, “अपना हाथ बढ़ाओ।” उसने अपना हाथ बढ़ाया और वह दूसरे हाथ की तरह स्‍वस्‍थ हो गया।</verse>
				<verse number="14">इस पर फरीसी सभागृह से बाहर निकले, और उन्‍होंने येशु के विरुद्ध यह परामर्श किया कि हम किस तरह उनका विनाश करें।</verse>
				<verse number="15">येशु यह जान कर वहाँ से चले गये। बहुत लोग येशु के पीछे हो लिये। येशु ने सब को स्‍वस्‍थ कर दिया,</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु उन्‍हें यह चेतावनी दी, “तुम मुझे प्रकट मत करना।”</verse>
				<verse number="17">इस प्रकार नबी यशायाह का यह कथन पूरा हुआ:</verse>
				<verse number="18">“यह मेरा सेवक है, इसे मैंने चुना है; यह मेरा परमप्रिय है, मैं इस पर अति प्रसन्न हूँ। मैं इसे अपना आत्‍मा प्रदान करूँगा और यह गैर-यहूदियों को मेरा न्‍याय- सिद्धान्‍त घोषित करेगा।</verse>
				<verse number="19">यह न तो विवाद करेगा और न चिल्‍लाएगा और न चौराहों में कोई इसकी आवाज सुनेगा।</verse>
				<verse number="20">यह न तो कुचला हुआ सरकण्‍डा ही तोड़ेगा। और न बुझता हुआ दीपक ही बुझाएगा, जब तक वह न्‍याय को विजयी न बनाए।</verse>
				<verse number="21">इसके नाम पर सब जातियाँ आशा रखेंगी।”</verse>
				<verse number="22">तब लोग एक अन्‍धें-गूँगे भूतग्रस्‍त मनुष्‍य को येशु के पास लाए। येशु ने उसे स्‍वस्‍थ कर दिया और वह गूँगा बोलने और देखने लगा।</verse>
				<verse number="23">सब लोग आश्‍चर्य में पड़ कर यह कहने लगे, “कहीं यही तो दाऊद के वंशज नहीं हैं?”</verse>
				<verse number="24">यह सुन कर फरीसियों ने कहा, “यह भूतों के नायक बअलजबूल की सहायता से भूतों को निकालता है।”</verse>
				<verse number="25">येशु ने उनके विचार जान कर उन से कहा, “जिस राज्‍य में फूट पड़ जाए, तो वह उजड़ जाता है और जिस नगर या घर में फूट पड़ जाए, तो वह टिक नहीं सकता।</verse>
				<verse number="26">यदि शैतान ही शैतान को निकालता है, तो उसके यहाँ फूट पड़ गयी है। तब उसका राज्‍य कैसे टिका रहेगा?</verse>
				<verse number="27">यदि मैं बअलजबूल की सहायता से भूतों को निकालता हूँ, तो तुम्‍हारे पुत्र किसकी सहायता से उन्‍हें निकालते हैं? इसलिए वे ही तुम लोगों का न्‍याय करेंगे।</verse>
				<verse number="28">परन्‍तु यदि मैं परमेश्‍वर के आत्‍मा की सहायता से भूतों को निकालता हूँ, तो निस्‍सन्‍देह परमेश्‍वर का राज्‍य तुम्‍हारे पास आ पहुँचा है।</verse>
				<verse number="29">“फिर, कौन मनुष्‍य किसी बलवान के घर में घुस कर उसकी सम्‍पत्ति लूट सकता है, जब तक वह उस बलवान को न बाँध ले? उसके बाद ही वह उसका घर लूट सकता है।</verse>
				<verse number="30">“जो मेरे साथ नहीं है, वह मेरे विरोध में है और जो मेरे साथ नहीं बटोरता, वह बिखेरता है।</verse>
				<verse number="31">“इसलिए मैं तुम लोगों से कहता हूँ, मनुष्‍यों को सब पापों और ईशनिन्‍दा की भी क्षमा मिल जाएगी, परन्‍तु पवित्र आत्‍मा की निन्‍दा की क्षमा नहीं मिलेगी।</verse>
				<verse number="32">जो कोई मानव-पुत्र के विरुद्ध कुछ कहेगा, उसे क्षमा मिल जाएगी; परन्‍तु जो पवित्र आत्‍मा के विरुद्ध बोलेगा, उसे क्षमा नहीं मिलेगी − न इहलोक में और न परलोक में।</verse>
				<verse number="33">“यदि तुम किसी पेड़ को अच्‍छा मानते हो, तो उसके फल को भी अच्‍छा मानो। अथवा यदि पेड़ को बुरा मानते हो, तो उसके फल को भी बुरा मानो; क्‍योंकि पेड़ तो अपने फल से पहचाना जाता है।</verse>
				<verse number="34">साँप के बच्‍चो! तुम बुरे हो कर अच्‍छी बातें कैसे कह सकते हो? जो हृदय में भरा है, वही तो मुँह से बाहर आता है।</verse>
				<verse number="35">अच्‍छा मनुष्‍य अपने अच्‍छे भण्‍डार से अच्‍छी वस्‍तुएँ निकालता है और बुरा मनुष्‍य अपने बुरे भण्‍डार से बुरी वस्‍तुएँ।</verse>
				<verse number="36">“मैं तुम लोगों से कहता हूँ − न्‍याय के दिन मनुष्‍यों को मुँह से निकली अपनी हर निकम्‍मी बात का लेखा देना पड़ेगा,</verse>
				<verse number="37">क्‍योंकि तुम अपनी ही बातों से निर्दोष या दोषी ठहराए जाओगे।”</verse>
				<verse number="38">तब कुछ शास्‍त्री और फरीसी संप्रदाय के लोग येशु से बोले, “गुरुवर! हम आपके द्वारा प्रस्‍तुत कोई चिह्‍न देखना चाहते हैं।”</verse>
				<verse number="39">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “यह दुष्‍ट और व्‍यभिचारिणी पीढ़ी चिह्‍न ढूँढ़ रही है, परन्‍तु नबी योना के चिह्‍न को छोड़ कर इसे और कोई चिह्‍न नहीं दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="40">जिस प्रकार योना तीन दिन और तीन रात मच्‍छ के पेट में रहा, उसी प्रकार मानव-पुत्र भी तीन दिन और तीन रात पृथ्‍वी के गर्भ में रहेगा।</verse>
				<verse number="41">न्‍याय के दिन नीनवे महानगर के निवासी इस पीढ़ी के साथ खड़े होंगे और इसे दोषी ठहराएँगे, क्‍योंकि उन्‍होंने योना का संदेश सुनकर पश्‍चात्ताप किया था, और देखो, यहाँ वह है, जो योना से भी महान है।</verse>
				<verse number="42">न्‍याय के दिन दक्षिण की रानी इस पीढ़ी के साथ खड़ी होगी और इसे दोषी ठहराएगी; क्‍योंकि वह सुलेमान की बुद्धिमत्तापूर्ण बातें सुनने के लिए पृथ्‍वी के सीमान्‍तों से आयी थी, और देखो, यहाँ वह है, जो सुलेमान से भी महान है!</verse>
				<verse number="43">“जब अशुद्ध आत्‍मा किसी मनुष्‍य से निकल जाती है, तो वह विश्राम की खोज में सूखे स्‍थानों में भटकती फिरती है; किन्‍तु उसे विश्राम नहीं मिलता।</verse>
				<verse number="44">तब वह कहती है, ‘जहाँ से मैं आयी हूँ वहीं अपने उसी घर वापस जाऊंगी।’ लौटने पर वह उस घर को खाली, झाड़ा-बुहारा और सजा-सजाया हुआ पाती है।</verse>
				<verse number="45">तब वह जाकर अपने से भी बुरी सात आत्‍माओं को अपने साथ ले आती है और वे उस घर में प्रवेश कर वहीं बस जाती हैं। इस तरह उस मनुष्‍य की यह पिछली दशा पहली से भी बुरी हो जाती है। ऐसा ही इस दुष्‍ट पीढ़ी के साथ होगा।”</verse>
				<verse number="46">येशु लोगों को उपदेश दे रहे थे कि उनकी माता और भाई आए। वे घर के बाहर थे और उनसे मिलना चाहते थे।</verse>
				<verse number="47">किसी ने येशु से कहा, “देखिए, आपकी माता और आपके भाई बाहर हैं। वे आप से बात करना चाहते हैं।”</verse>
				<verse number="48">येशु ने उससे कहा, “कौन है मेरी माता? कौन हैं मेरे भाई?”</verse>
				<verse number="49">और हाथ से अपने शिष्‍यों की ओर संकेत करते हुए उन्‍होंने कहा, “देखो, ये हैं मेरी माता और मेरे भाई!</verse>
				<verse number="50">क्‍योंकि जो मेरे स्‍वर्गिक पिता की इच्‍छा के अनुसार कार्य करता है, वही है मेरा भाई, मेरी बहन और मेरी माता।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">येशु उसी दिन घर से निकले और झील के किनारे बैठ गए।</verse>
				<verse number="2">उनके पास इतनी बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गयी कि उन्‍हें नाव पर चढ़ कर बैठना पड़ा और सारी भीड़ तट पर खड़ी रही।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने दृष्‍टान्‍तों द्वारा उन्‍हें बहुत-सी बातों की शिक्षा दी। उन्‍होंने कहा, “एक किसान बीज बोने निकला।</verse>
				<verse number="4">बोते समय कुछ बीज मार्ग के किनारे गिरे और पक्षियों ने आकर उन्‍हें चुग लिया।</verse>
				<verse number="5">कुछ बीज पथरीली भूमि पर गिरे, जहाँ उन्‍हें अधिक मिट्टी नहीं मिली। वे जल्‍दी ही उग गये, क्‍योंकि उनकी मिट्टी गहरी नहीं थी।</verse>
				<verse number="6">सूरज चढ़ने पर वे झुलस गये और जड़ न पकड़ने के कारण सूख गये।</verse>
				<verse number="7">कुछ बीज काँटों में गिरे और काँटों ने बढ़ कर उन्‍हें दबा दिया।</verse>
				<verse number="8">कुछ बीज अच्‍छी भूमि पर गिरे और फल लाए: कुछ सौ गुना, कुछ साठ गुना और कुछ तीस गुना।</verse>
				<verse number="9">जिसके कान हों, वह सुन ले।”</verse>
				<verse number="10">येशु के शिष्‍यों ने आ कर उन से कहा, “आप क्‍यों लोगों को दृष्‍टान्‍तों में शिक्षा देते हैं?”</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने उत्तर दिया, “यह इसलिए है कि स्‍वर्गराज्‍य के रहस्‍यों का ज्ञान तुम्‍हें दिया गया है, उन लोगों को नहीं;</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि जिसके पास है, उसी को और दिया जाएगा और उसके पास बहुत हो जाएगा। लेकिन जिसके पास नहीं है, उससे वह भी ले लिया जाएगा, जो उसके पास है।</verse>
				<verse number="13">मैं उन्‍हें दृष्‍टान्‍तों में शिक्षा देता हूँ, क्‍योंकि वे देखते हुए भी नहीं देखते और सुनते हुए भी न तो सुनते और न समझते हैं।</verse>
				<verse number="14">उनके विषय में नबी यशायाह की यह नबूवत पूरी होती है: ‘तुम सुनोगे अवश्‍य, परन्‍तु नहीं समझोगे। तुम देखोगे अवश्‍य, परन्‍तु तुम्‍हें सूझ नहीं पड़ेगा;</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि इन लोगों की बुद्धि मारी गयी है। ये कानों से ऊंचा सुनने लगे हैं; इन्‍होंने अपनी आँखें बन्‍द कर ली हैं; जिससे कहीं ऐसा न हो कि ये आँखों से देखें, कानों से सुनें, बुद्धि से समझें और मेरी ओर लौट आएँ और मैं इन्‍हें स्‍वस्‍थ कर दूँ। ’</verse>
				<verse number="16">“परन्‍तु धन्‍य हैं तुम्‍हारी आँखें, क्‍योंकि वे देखती हैं और धन्‍य हैं तुम्‍हारे कान, क्‍योंकि वे सुनते हैं!</verse>
				<verse number="17">मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ: तुम जो बातें देख रहे हो, उन्‍हें कितने ही नबी और धर्मात्‍मा देखना चाहते थे; परन्‍तु उन्‍होंने उन्‍हें नहीं देखा और तुम जो बातें सुन रहे हो, वे उन्‍हें सुनना चाहते थे, परन्‍तु उन्‍होंने उन्‍हें नहीं सुना।</verse>
				<verse number="18">“अब तुम बीज बोने वाले किसान के दृष्‍टान्‍त का अर्थ सुनो:</verse>
				<verse number="19">जब कोई ‘राज्‍य’ का वचन सुनता है, लेकिन समझता नहीं, तब उसके मन में जो बोया गया है, उसे शैतान आ कर छीन ले जाता है: यह वह है, जो रास्‍ते के किनारे बोया गया है।</verse>
				<verse number="20">जो पथरीली भूमि में बोया गया है: यह वह है, जो वचन सुनते ही प्रसन्नता से ग्रहण करता है;</verse>
				<verse number="21">परन्‍तु उसकी जड़ गहरी नहीं होती और वह थोड़े ही दिन स्‍थिर रहता है। वचन के कारण कष्‍ट या अत्‍याचार आ पड़ने पर वह तुरन्‍त विचलित हो जाता है।</verse>
				<verse number="22">जो काँटों में बोया गया है: यह वह है, जो वचन सुनता है; परन्‍तु संसार की चिन्‍ता और धन का मोह वचन को दबा देता है और वह फल नहीं लाता।</verse>
				<verse number="23">जो अच्‍छी भूमि में बोया गया है: यह वह है, जो वचन सुनता और समझता है और फल लाता है − कोई सौ गुना, कोई साठ गुना और कोई तीस गुना।”</verse>
				<verse number="24">येशु ने उनके सामने एक और दृष्‍टान्‍त प्रस्‍तुत किया, “स्‍वर्ग का राज्‍य उस मनुष्‍य के सदृश है, जिसने अपने खेत में अच्‍छा बीज बोया था।</verse>
				<verse number="25">परन्‍तु जब लोग सो रहे थे तब उसका शत्रु आया और गेहूँ में जंगली बीज बो कर चला गया।</verse>
				<verse number="26">जब अंकुर फूटा और बालें लगीं, तब जंगली बीज के पौधे भी दिखाई पड़े।</verse>
				<verse number="27">इस पर गृह-स्‍वामी के सेवकों ने आ कर उससे कहा, ‘मालिक, क्‍या आपने अपने खेत में अच्‍छा बीज नहीं बोया था? तो उस में जंगली बीज के पौधे कहाँ से आ गए?’</verse>
				<verse number="28">स्‍वामी ने उनसे कहा, ‘यह किसी शत्रु का काम है।’ तब सेवकों ने उससे पूछा, ‘क्‍या आप चाहते हैं कि हम जाकर जंगली बीज के पौधे एकत्र कर लें?’</verse>
				<verse number="29">स्‍वामी ने उत्तर दिया, ‘नहीं, कहीं ऐसा न हो कि जंगली बीज के पौधे एकत्र करते समय तुम गेहूँ भी जड़ से उखाड़ डालो। कटनी तक दोनों को साथ-साथ बढ़ने दो।</verse>
				<verse number="30">कटनी के समय मैं लुनने वालों से कहूँगा − पहले जंगली बीज के पौधे एकत्र कर लो और जलाने के लिए इनके गट्ठे बाँधो। तब गेहूँ मेरे बखार में जमा करो। ’ ”</verse>
				<verse number="31">येशु ने उनके सामने एक और दृष्‍टान्‍त प्रस्‍तुत किया, “स्‍वर्ग का राज्‍य राई के दाने के सदृश है जिसे ले कर किसी मनुष्‍य ने अपने खेत में बोया।</verse>
				<verse number="32">राई का बीज तो सब बीजों से छोटा होता है, परन्‍तु बढ़कर सब पौधों से बड़ा हो जाता है और ऐसा पेड़ बनता है कि आकाश के पक्षी आ कर उसकी डालियों में बसेरा करते हैं। ”</verse>
				<verse number="33">येशु ने उन्‍हें एक और दृष्‍टान्‍त सुनाया, “स्‍वर्ग का राज्‍य उस खमीर के सदृश है, जिसे ले कर किसी स्‍त्री ने दस किलो आटे में मिलाया और होते-होते सारा आटा खमीर हो गया।”</verse>
				<verse number="34">येशु ने दृष्‍टान्‍तों में ही ये सब बातें लोगों से कहीं। वह बिना दृष्‍टान्‍त के उन से कुछ नहीं कहते थे,</verse>
				<verse number="35">जिससे नबी का यह कथन पूरा हो जाए, “मैं दृष्‍टान्‍तों में बोलूँगा। सृष्‍टि के आरम्‍भ से जो गुप्‍त है, उसे मैं प्रकट करूँगा।”</verse>
				<verse number="36">येशु लोगों को विदा कर घर आए। उनके शिष्‍यों ने उनके पास आ कर कहा, “खेत के जंगली बीज का दृष्‍टान्‍त हमें समझा दीजिए। ”</verse>
				<verse number="37">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “अच्‍छा बीज बोने वाला मानव-पुत्र है;</verse>
				<verse number="38">खेत संसार है। अच्‍छा बीज राज्‍य की संतान है; जंगली बीज दुष्‍ट आत्‍मा की संतान है।</verse>
				<verse number="39">बोने वाला शत्रु शैतान है। कटनी संसार का अन्‍त है। लुनने वाले स्‍वर्गदूत हैं।</verse>
				<verse number="40">जिस तरह लोग जंगली बीज के पौधे एकत्र कर आग में जला देते हैं, वैसा ही संसार के अन्‍त में होगा।</verse>
				<verse number="41">मानव-पुत्र अपने स्‍वर्गदूतों को भेजेगा और वे उसके राज्‍य के सब बाधक तत्‍वों और कुकर्मियों को एकत्र कर</verse>
				<verse number="42">आग के कुण्‍ड में झोंक देंगे। वहाँ वे लोग रोएँगे और दाँत पीसते रहेंगे।</verse>
				<verse number="43">तब धर्मी अपने पिता के राज्‍य में सूर्य की तरह चमकेंगे। जिसके कान हों, वह सुन ले।</verse>
				<verse number="44">“स्‍वर्ग का राज्‍य खेत में छिपे हुए खजाने के सदृश है, जिसे कोई मनुष्‍य पाता है और छिपा देता है। तब वह उमंग में जाता और अपना सब कुछ बेच कर उस खेत को खरीद लेता है।</verse>
				<verse number="45">“फिर, स्‍वर्ग का राज्‍य उस व्‍यापारी के सदृश है जो उत्तम मोतियों की खोज में था।</verse>
				<verse number="46">जब उसे एक बहुमूल्‍य मोती मिला तब उसने जाकर अपना सब कुछ बेच दिया और उस मोती को मोल ले लिया।</verse>
				<verse number="47">“फिर, स्‍वर्ग का राज्‍य समुद्र में डाले हुए उस जाल के सदृश है, जो हर तरह की मछलियाँ बटोर लाता है।</verse>
				<verse number="48">जाल के भर जाने पर मछुए उसे किनारे खींच लेते हैं। तब वे बैठ कर अच्‍छी मछलियाँ चुन-चुन कर टोकरियों में जमा करते हैं और खराब मछलियाँ फेंक देते हैं।</verse>
				<verse number="49">संसार के अन्‍त में ऐसा ही होगा। स्‍वर्गदूत आकर धर्मियों में से दुष्‍टों को अलग करेंगे</verse>
				<verse number="50">और उन्‍हें आग के कुण्‍ड में झोंक देंगे। वहाँ वे लोग रोएँगे और दाँत पीसते रहेंगे।</verse>
				<verse number="51">“क्‍या तुम लोग ये सब बातें समझ गये?” शिष्‍यों ने उत्तर दिया, “जी हाँ।”</verse>
				<verse number="52">येशु ने उन से कहा, “इस कारण प्रत्‍येक शास्‍त्री, जो स्‍वर्ग के राज्‍य के विषय में शिक्षा पा चुका है, उस गृहस्‍थ के सदृश है, जो अपने भंडार से नयी और पुरानी वस्‍तुएँ निकालता है।”</verse>
				<verse number="53">येशु इन दृष्‍टान्‍तों को समाप्‍त कर वहाँ से चले गये।</verse>
				<verse number="54">येशु अपने नगर में आए, और लोगों को उनके सभागृह में शिक्षा देने लगे। लोगों को आश्‍चर्य हुआ। उन्‍होंने कहा, “इसे यह बुद्धि और आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करने का यह सामर्थ्य कहाँ से मिला?</verse>
				<verse number="55">क्‍या यह बढ़ई का पुत्र नहीं है? क्‍या मरियम इसकी माँ नहीं? क्‍या याकूब, यूसुफ़, शिमोन और यहूदा इसके भाई नहीं?</verse>
				<verse number="56">क्‍या इसकी सब बहनें हमारे बीच नहीं रहतीं? तो यह सब इसे कहाँ से मिला?”</verse>
				<verse number="57">इस प्रकार लोगों को येशु के विषय में भ्रम हुआ। येशु ने उन से कहा, “अपने नगर और अपने घर को छोड़कर नबी का अपमान कहीं नहीं होता।”</verse>
				<verse number="58">लोगों के अविश्‍वास के कारण उन्‍होंने वहाँ सामर्थ्य के अधिक कार्य नहीं किए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">उस समय शासक हेरोदेस ने येशु की ख्‍याति सुनी।</verse>
				<verse number="2">उसने अपने दरबारियों से कहा, “यह योहन बपतिस्‍मादाता है। यह मृतकों में से जी उठा है। इस कारण इसमें ये चमत्‍कारिक शक्‍तियाँ क्रियाशील हैं।”</verse>
				<verse number="3">हेरोदेस ने अपने भाई फिलिप की पत्‍नी हेरोदियस के कारण योहन को गिरफ्‍तार किया और उन्‍हें बाँध कर बन्‍दीगृह में डाल दिया था;</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि योहन ने उससे कहा था, “भाई की पत्‍नी को रखना आपके लिए उचित नहीं है।”</verse>
				<verse number="5">हेरोदेस योहन को मार डालना चाहता था; किन्‍तु वह जनता से डरता था, जो योहन को नबी मानती थी।</verse>
				<verse number="6">हेरोदेस के जन्‍मदिवस के अवसर पर हेरोदियस की पुत्री ने अतिथियों के सामने नृत्‍य किया और हेरोदेस को मुग्‍ध कर दिया।</verse>
				<verse number="7">इसलिए उसने शपथ खा कर वचन दिया, “जो कुछ तुम माँगोगी, उसे मैं दे दूँगा।”</verse>
				<verse number="8">उसकी माँ ने उसे पहले से सिखा दिया था। इसलिए वह बोली, “मुझे इसी समय थाली में योहन बपतिस्‍मादाता का सिर दीजिए।”</verse>
				<verse number="9">हेरोदेस को धक्‍का लगा, परन्‍तु अपनी शपथ और अतिथियों के कारण उसने आदेश दिया, “योहन का सिर इसे दे दिया जाए।”</verse>
				<verse number="10">और सैनिकों को भेज कर उसने बन्‍दीगृह में योहन का सिर कटवा दिया।</verse>
				<verse number="11">उनका सिर थाली में लाया गया और लड़की को दे दिया गया और वह उसे अपनी माँ के पास ले गयी।</verse>
				<verse number="12">योहन के शिष्‍य आये, और वे उनका शव ले गये। उन्‍होंने उसे कबर में रखा और जाकर येशु को इसकी सूचना दी।</verse>
				<verse number="13">येशु यह समाचार सुन कर वहाँ से हट गये और नाव पर चढ़ कर एक निर्जन स्‍थान की ओर एकान्‍त में चले गए। जब लोगों को इसका पता चला, तब वे नगर-नगर से निकल कर पैदल ही उनकी खोज में चल पड़े।</verse>
				<verse number="14">नाव से उतर कर येशु ने एक विशाल जनसमूह को देखा। उन्‍हें उन लोगों पर तरस आया और उन्‍होंने उनके रोगियों को स्‍वस्‍थ कर दिया।</verse>
				<verse number="15">सन्‍ध्‍या होने पर शिष्‍य उनके पास आ कर बोले, “यह स्‍थान निर्जन है और दिन ढल चुका है। आप इन लोगों को विदा कीजिए, जिससे ये गाँवों में जाकर अपने लिए भोजन खरीद लें।”</verse>
				<verse number="16">येशु ने उत्तर दिया, “उन्‍हें जाने की जरूरत नहीं। तुम लोग ही उन्‍हें भोजन दो।”</verse>
				<verse number="17">इस पर शिष्‍यों ने कहा, “यहाँ हमारे पास केवल पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ हैं।”</verse>
				<verse number="18">येशु ने कहा, “उन्‍हें यहाँ मेरे पास लाओ।”</verse>
				<verse number="19">येशु ने लोगों को घास पर बैठा देने का आदेश दिया। तब उन्‍होंने वे पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ लीं, और आकाश की ओर आँखें उठाकर आशिष माँगी। तब उन्‍होंने रोटियाँ तोड़ कर शिष्‍यों को दीं और शिष्‍यों ने लोगों को।</verse>
				<verse number="20">सब ने खाया और वे खा कर तृप्‍त हो गये। शिष्‍यों ने बचे हुए टुकड़ों से भरी बारह टोकरियाँ उठाईं।</verse>
				<verse number="21">भोजन करने वालों में स्‍त्रियों और बच्‍चों के अतिरिक्‍त लगभग पाँच हजार पुरुष थे।</verse>
				<verse number="22">इसके तुरन्‍त बाद येशु ने अपने शिष्‍यों को इसके लिए बाध्‍य किया कि वे नाव पर चढ़ कर उनसे पहले झील के उस पार चले जाएँ; इतने में वह स्‍वयं लोगों को विदा कर देंगे।</verse>
				<verse number="23">येशु लोगों को विदा कर एकान्‍त में प्रार्थना करने पहाड़ी पर चढ़े। सन्‍ध्‍या होने पर वह वहाँ अकेले थे।</verse>
				<verse number="24">नाव उस समय तट से एक-दो किलोमीटर दूर जा चुकी थी। वह लहरों से डगमगा रही थी, क्‍योंकि वायु प्रतिकूल थी।</verse>
				<verse number="25">रात के चौथे पहर येशु झील पर चलते हुए शिष्‍यों की ओर आये।</verse>
				<verse number="26">जब उन्‍होंने येशु को झील पर चलते हुए देखा, तब वे बहुत घबरा गये और यह कहते हुए, “यह कोई प्रेत है”, डर के मारे चिल्‍ला उठे।</verse>
				<verse number="27">येशु ने तुरन्‍त उन से कहा, “धैर्य रखो। मैं हूँ। डरो मत।”</verse>
				<verse number="28">पतरस ने उत्तर दिया, “प्रभु! यदि आप ही हैं, तो मुझे पानी पर अपने पास आने की आज्ञा दीजिए।”</verse>
				<verse number="29">येशु ने कहा, “आ जाओ।” पतरस नाव से उतरा और पानी पर चलते हुए येशु की ओर बढ़ा;</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु वह प्रचण्‍ड वायु देख कर डर गया और जब डूबने लगा, तो पुकार उठा, “प्रभु! मुझे बचाइए।”</verse>
				<verse number="31">येशु ने तुरन्‍त हाथ बढ़ा कर उसे थाम लिया और कहा, “अल्‍प-विश्‍वासी! तुम ने संदेह क्‍यों किया”</verse>
				<verse number="32">दोनों नाव पर चढ़े और वायु थम गयी।</verse>
				<verse number="33">जो शिष्‍य नाव में थे, वे येशु के चरणों पर गिर पड़े। वे बोले, “आप सचमुच परमेश्‍वर के पुत्र हैं।</verse>
				<verse number="34">वे पार उतर कर गिनेसरेत नगर के क्षेत्र में आए।</verse>
				<verse number="35">वहाँ के लोगों ने येशु को पहचान लिया और आसपास के सब गाँवों में इसकी खबर फैला दी। वे सब रोगियों को येशु के पास लाए</verse>
				<verse number="36">और उनसे निवेदन किया कि वह उन्‍हें अपने वस्‍त्र का सिरा ही स्‍पर्श करने दें। जितनों ने उनका स्‍पर्श किया, वे सब स्‍वस्‍थ हो गये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">यरूशलेम के कुछ फरीसी और शास्‍त्री येशु के पास आए</verse>
				<verse number="2">और यह बोले, “आपके शिष्‍य धर्मवृद्धों की परम्‍परा क्‍यों तोड़ते हैं? वे बिना हाथ धोये भोजन करते हैं।”</verse>
				<verse number="3">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “और तुम लोग अपनी ही परम्‍परा के नाम पर परमेश्‍वर की आज्ञा क्‍यों भंग करते हो?</verse>
				<verse number="4">परमेश्‍वर ने कहा: ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर करो, और जो अपने पिता या अपनी माता को बुरा कहे, उसे प्राण-दण्‍ड दिया जाए।’</verse>
				<verse number="5">परन्‍तु तुम लोग कहते हो कि यदि कोई अपने पिता या अपनी माता से कहे, ‘आप को मुझ से जो लाभ हो सकता था, वह परमेश्‍वर को अर्पित है,’</verse>
				<verse number="6">तो उसके लिए माता-पिता का आदर करना आवश्‍यक नहीं है। इस प्रकार तुम अपनी परम्‍परा का पालन कर परमेश्‍वर का वचन रद्द कर देते हो।</verse>
				<verse number="7">ढोंगियो! नबी यशायाह ने यह कह कर तुम्‍हारे विषय में ठीक ही नबूवत की है:</verse>
				<verse number="8">‘ये लोग मुख से मेरा आदर करते हैं, परन्‍तु इनका हृदय मुझ से दूर है।</verse>
				<verse number="9">ये व्‍यर्थ ही मेरी उपासना करते हैं; क्‍योंकि ये मनुष्‍यों के बनाए हुए नियमों को ऐसे सिखाते हैं, मानो वे धर्म-सिद्धान्‍त हों।’ ”</verse>
				<verse number="10">येशु ने लोगों को अपने पास बुला कर कहा, “तुम लोग मेरी बात सुनो और समझो।</verse>
				<verse number="11">जो मुँह में जाता है, वह मनुष्‍य को अशुद्ध नहीं करता; बल्‍कि जो मुँह से बाहर निकलता है, वही मनुष्‍य को अशुद्ध करता है।”</verse>
				<verse number="12">तब शिष्‍य येशु के पास आ कर उन से बोले, “क्‍या आप जानते हैं कि आपके इस कथन से फरीसियों को बुरा लगा है?”</verse>
				<verse number="13">येशु ने उत्तर दिया, “जो पौधा मेरे स्‍वर्गिक पिता ने नहीं रोपा है, वह उखाड़ा जाएगा।</verse>
				<verse number="14">उन्‍हें रहने दो; वे अन्‍धों के अन्‍धे पथप्रदर्शक हैं। यदि अन्‍धा अन्‍धे को मार्ग दिखाए तो दोनों ही गड्ढे में गिरेंगे।”</verse>
				<verse number="15">इस पर पतरस ने कहा, “यह दृष्‍टान्‍त हमें समझा दीजिए।”</verse>
				<verse number="16">येशु ने उत्तर दिया, “क्‍या तुम लोग भी अब तक नासमझ हो?</verse>
				<verse number="17">क्‍या तुम यह नहीं समझते कि जो मुँह में जाता है, वह पेट से होकर शौच में निकल जाता है?</verse>
				<verse number="18">परन्‍तु जो मुँह से बाहर निकलता है, वह मन से आता है और वही मनुष्‍य को अशुद्ध करता है।</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि बुरे विचार, हत्‍या, परस्‍त्री-गमन, व्‍यभिचार, चोरी, झूठी गवाही और निन्‍दा − ये सब मन से निकलते हैं।</verse>
				<verse number="20">ये ही बातें मनुष्‍य को अशुद्ध करती हैं; बिना हाथ धोये भोजन करना मनुष्‍य को अशुद्ध नहीं करता।”</verse>
				<verse number="21">येशु ने वहाँ से विदा हो कर सोर और सदोम प्रदेशों के लिए प्रस्‍थान किया।</verse>
				<verse number="22">उस क्षेत्र की एक कनानी स्‍त्री आयी और पुकार-पुकार कर कहने लगी, “प्रभु! दाऊद के वंशज! मुझ पर दया कीजिए। मेरी पुत्री बुरी तरह भूत से जकड़ी हुई है।”</verse>
				<verse number="23">येशु ने उसे उत्तर नहीं दिया। उनके शिष्‍यों ने पास आ कर उन से यह निवेदन किया, “उसकी बात मान कर उसे विदा कर दीजिए, क्‍योंकि वह हमारे पीछे-पीछे चिल्‍लाती आ रही है।”</verse>
				<verse number="24">येशु ने उत्तर दिया, “मैं केवल इस्राएल के घराने की खोयी हुई भेड़ों के पास भेजा गया हूँ।”</verse>
				<verse number="25">परन्‍तु वह स्‍त्री येशु के सामने आयी और उनके चरणों पर गिर पड़ी। उसने कहा, “प्रभु! मेरी सहायता कीजिए।”</verse>
				<verse number="26">येशु ने उत्तर दिया, “बच्‍चों की रोटी ले कर कुत्तों के सामने डालना ठीक नहीं है।”</verse>
				<verse number="27">उसने कहा, “जी हाँ प्रभु! फिर भी कुत्ते स्‍वामी की मेज से गिरा हुआ चूर-चार खाते ही हैं।”</verse>
				<verse number="28">इस पर येशु ने उत्तर दिया, “नारी! तुम्‍हारा विश्‍वास महान है। जैसा तुम चाहती हो, वैसा ही तुम्‍हारे लिए हो।” और उसी क्षण उसकी पुत्री स्‍वस्‍थ हो गयी।</verse>
				<verse number="29">येशु वहाँ से चले गये और गलील की झील के तट पर पहुँचे। वह एक पहाड़ी पर चढ़े और वहाँ बैठ गये।</verse>
				<verse number="30">भीड़-की-भीड़ उनके पास आने लगी। वे लंगड़े, अन्‍धे, लूले, गूँगे और बहुत-से दूसरे रोगियों को अपने साथ लाये थे। उन्‍होंने उनको येशु के चरणों में रख दिया और येशु ने उन्‍हें स्‍वस्‍थ कर दिया।</verse>
				<verse number="31">जनसमूह ने देखा कि गूँगे बोल रहे हैं, लूले भले-चंगे हो रहे हैं, लंगड़े चल रहे हैं और अन्‍धे देखने लगे हैं। वे बड़े अचम्‍भे में पड़ गये और उन्‍होंने इस्राएल के परमेश्‍वर की स्‍तुति की।</verse>
				<verse number="32">येशु ने अपने शिष्‍यों को अपने पास बुला कर कहा, “मुझे इन लोगों पर तरस आता है। ये तीन दिनों से मेरे साथ रह रहे हैं और इनके पास खाने को कुछ भी नहीं है। मैं इन्‍हें भूखा ही विदा करना नहीं चाहता। कहीं ऐसा न हो कि ये रास्‍ते में मूच्‍छिर्त हो जाएँ।”</verse>
				<verse number="33">शिष्‍यों ने उनसे कहा, “इस निर्जन स्‍थान में हमें इतनी रोटियाँ कहाँ से मिलेंगी कि हम इतनी बड़ी भीड़ को खिला सकें?”</verse>
				<verse number="34">येशु ने उन से पूछा, “तुम्‍हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्‍होंने कहा, “सात, और थोड़ी-सी छोटी मछलियाँ।”</verse>
				<verse number="35">येशु ने लोगों को भूमि पर बैठ जाने का आदेश दिया।</verse>
				<verse number="36">येशु ने वे सात रोटियाँ और मछलियाँ लीं; परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दिया, उनको तोड़ा और अपने शिष्‍यों को दिया और फिर शिष्‍यों ने लोगों को दिया।</verse>
				<verse number="37">सब ने खाया और वे खा कर तृप्‍त हो गये और शिष्‍यों ने बचे हुए टुकड़ों से भरे सात टोकरे उठाये।</verse>
				<verse number="38">भोजन करने वालों में स्‍त्रियों और बच्‍चों के अतिरिक्‍त चार हजार पुरुष थे।</verse>
				<verse number="39">येशु ने लोगों को विदा किया और वह नाव पर चढ़ कर मगदान नगर के क्षेत्र में आए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">फरीसी और सदूकी येशु के पास आए। उन्‍होंने येशु की परीक्षा लेने के लिए उन से निवेदन किया, “आप हमें स्‍वर्ग का कोई चिह्‍न दिखाइए।”</verse>
				<verse number="2">येशु ने उत्तर दिया, “शाम को तुम लोग कहते हो, ‘मौसम अच्‍छा रहेगा, क्‍योंकि आकाश लाल है।’</verse>
				<verse number="3">सबेरा होने पर कहते हो, ‘आज आँधी आएगी, क्‍योंकि आकाश लाल और बादलों से घिरा हुआ है।’ तुम लोग आकाश के लक्षण तो पहचान लेते हो, पर समय के लक्षण नहीं पहचान सकते।</verse>
				<verse number="4">यह दुष्‍ट और व्‍यभिचारिणी पीढ़ी एक चिह्‍न ढूँढ़ती है, परन्‍तु नबी योना के चिह्‍न को छोड़ कर इसे और कोई चिह्‍न नहीं दिया जाएगा।” और येशु उन्‍हें छोड़ कर चले गये।</verse>
				<verse number="5">शिष्‍य झील के उस पार पहुँचे। वे अपने साथ रोटियाँ लाना भूल गये थे।</verse>
				<verse number="6">इसलिए जब येशु ने उन से कहा, “देखो, फरीसियों और सदूकियों के खमीर से सावधान रहना”</verse>
				<verse number="7">तो वे आपस में कहने लगे, “हम रोटियाँ नहीं लाए, इसलिए यह ऐसा कह रहे हैं।”</verse>
				<verse number="8">यह जान कर येशु ने उन से कहा, “अल्‍पविश्‍वासियो! तुम यह क्‍यों सोचते हो कि हमारे पास रोटियाँ नहीं हैं।</verse>
				<verse number="9">क्‍या तुम अब तक नहीं समझते? क्‍या उन पाँच हजार लोगों के लिए पाँच रोटियाँ तुम्‍हें याद नहीं हैं? और तुम ने रोटियों से भरी कितनी टोकरियाँ एकत्र की थीं?</verse>
				<verse number="10">और उन चार हजार लोगों के लिए सात रोटियाँ, और तुम ने कितने टोकरे इकट्ठे किए थे?</verse>
				<verse number="11">तुम क्‍यों नहीं समझते कि मैंने रोटियों के बारे में यह नहीं कहा, बल्‍कि फरीसियों और सदूकियों के खमीर से सावधान रहने को कहा है।”</verse>
				<verse number="12">तब शिष्‍य समझ गये कि येशु ने रोटी के खमीर से नहीं, बल्‍कि फरीसियों और सदूकियों की शिक्षा से सावधान रहने को कहा था।</verse>
				<verse number="13">जब येशु कैसरिया-फिलिप्‍पी प्रदेश में आए तब उन्‍होंने अपने शिष्‍यों से पूछा, “मानव पुत्र कौन है, इस विषय में लोग क्‍या कहते हैं?”</verse>
				<verse number="14">शिष्‍यों ने उत्तर दिया, “कुछ लोग कहते हैं, योहन बपतिस्‍मादाता; कुछ कहते हैं, नबी एलियाह और कुछ लोग कहते हैं, नबी यिर्मयाह अथवा नबियों में से कोई एक नबी।”</verse>
				<verse number="15">इस पर येशु ने कहा, “और तुम क्‍या कहते हो कि मैं कौन हूँ?”</verse>
				<verse number="16">सिमोन पतरस ने उत्तर दिया, “आप मसीह हैं, आप जीवन्‍त परमेश्‍वर के पुत्र हैं।”</verse>
				<verse number="17">इस पर येशु ने उससे कहा, “सिमोन, योना के पुत्र! तुम धन्‍य हो, क्‍योंकि किसी निरे मनुष्‍य ने नहीं, बल्‍कि मेरे स्‍वर्गिक पिता ने तुम पर यह प्रकट किया है।</verse>
				<verse number="18">मैं तुम से कहता हूँ कि तुम ‘पतरस’ अर्थात् ‘चट्टान’ हो और इस ‘चट्टान’ पर मैं अपनी कलीसिया बनाऊंगा और अधोलोक के फाटक इस पर प्रबल नहीं हो पाएँगे।</verse>
				<verse number="19">मैं तुम्‍हें स्‍वर्गराज्‍य की कुंजियाँ प्रदान करूँगा। जो कुछ तुम पृथ्‍वी पर बाँधोगे वह स्‍वर्ग में बंधा रहेगा। और जो कुछ पृथ्‍वी पर खोलोगे, वह स्‍वर्ग में खुला रहेगा।”</verse>
				<verse number="20">तब येशु ने अपने शिष्‍यों को कड़ी चेतावनी दी, “तुम किसी को भी यह नहीं बताना कि मैं मसीह हूँ।”</verse>
				<verse number="21">उस समय से येशु अपने शिष्‍यों को यह समझाने लगे कि “मुझे यरूशलेम जाना ही होगा। यह अनिवार्य है कि मैं वहाँ धर्मवृद्धों, महापुरोहितों और शास्‍त्रियों के हाथ से बहुत दु:ख उठाऊं, मार डाला जाऊं और तीसरे दिन जीवित हो उठूँ ।”</verse>
				<verse number="22">पतरस येशु को अलग ले गया और उन्‍हें यह कहते हुए डाँटने लगा, “परमेश्‍वर ऐसा न करे। प्रभु! यह आप पर कभी नहीं बीतेगी।”</verse>
				<verse number="23">इस पर येशु ने मुड़ कर, पतरस से कहा, “मेरे सामने से हट जाओ, शैतान! तुम मेरे रास्‍ते में बाधा बन रहे हो। तुम परमेश्‍वर की बातें नहीं, बल्‍कि मनुष्‍यों की बातें सोचते हो।”</verse>
				<verse number="24">इसके पश्‍चात् येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “जो मेरा अनुसरण करना चाहता है, वह आत्‍मत्‍याग करे और अपना क्रूस उठा कर मेरे पीछे हो ले;</verse>
				<verse number="25">क्‍योंकि जो कोई अपना प्राण सुरक्षित रखना चाहता है, वह उसे खो देगा और जो मेरे कारण अपना प्राण खोएगा वह उसे बचाएगा।</verse>
				<verse number="26">मनुष्‍य को इससे क्‍या लाभ यदि वह सारा संसार तो प्राप्‍त कर ले, लेकिन अपना प्राण ही गँवा दे? अपने प्राण के बदले में मनुष्‍य क्‍या देगा?</verse>
				<verse number="27">क्‍योंकि मानव-पुत्र अपने स्‍वर्गदूतों के साथ अपने पिता की महिमा में आएगा और वह प्रत्‍येक मनुष्‍य को उसके कर्मों के अनुसार फल देगा।</verse>
				<verse number="28">मैं तुम से सच कहता हूँ, यहाँ खड़े लोगों में कुछ ऐसे लोग हैं, जो तब तक मृत्‍यु का स्‍वाद नहीं चखेंगे जब तक वे मानव-पुत्र को अपने राज्‍य में आता हुआ न देख लेंगे।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">छ: दिन बाद येशु ने पतरस, याकूब और उसके भाई योहन को अपने साथ लिया और वह उन्‍हें एक ऊंचे पहाड़ पर एकान्‍त में ले गए।</verse>
				<verse number="2">वहाँ उनके सामने येशु का रूपान्‍तरण हो गया। उनका मुखमण्‍डल सूर्य की तरह दमक उठा और उनके वस्‍त्र प्रकाश के समान उज्‍ज्‍वल हो गये।</verse>
				<verse number="3">और वहाँ शिष्‍यों को मूसा और नबी एलियाह उनके साथ बातचीत करते दिखाई दिये।</verse>
				<verse number="4">तब पतरस ने येशु से कहा, “प्रभु! यह हमारे लिए कितना अच्‍छा है कि हम यहाँ हैं। आप चाहें, तो मैं यहाँ तीन तम्‍बू खड़ा करूँ: एक आपके लिए, एक मूसा के लिए और एक एलियाह के लिए।”</verse>
				<verse number="5">वह बोल ही रहा था कि उन सब पर एक चमकीला बादल छा गया और उस बादल में से यह वाणी सुनाई पड़ी, “यह मेरा प्रिय पुत्र है। मैं इस पर अत्‍यन्‍त प्रसन्न हूँ। इसकी बात सुनो।”</verse>
				<verse number="6">यह वाणी सुन कर शिष्‍य मुँह के बल गिर पड़े और बहुत डर गये।</verse>
				<verse number="7">तब येशु ने पास आकर उनका स्‍पर्श किया और कहा, “उठो, डरो मत।”</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने आँखें ऊपर उठायीं, तो येशु के अतिरिक्‍त और किसी को नहीं देखा।</verse>
				<verse number="9">येशु ने पहाड़ से उतरते समय उन्‍हें यह आदेश दिया, “जब तक मानव-पुत्र मृतकों में से न जी उठे, तब तक तुम किसी को भी इस दर्शन के विषय में मत बताना।”</verse>
				<verse number="10">इस पर शिष्‍यों ने उन से पूछा, “शास्‍त्री यह क्‍यों कहते हैं कि पहले एलियाह का आना अनिवार्य है?”</verse>
				<verse number="11">येशु ने उत्तर दिया, “अवश्‍य, एलियाह आने वाले हैं और वह सब कुछ ठीक करेंगे।</verse>
				<verse number="12">परन्‍तु मैं तुम से कहता हूँ, एलियाह आ चुके हैं। उन्‍होंने एलियाह को नहीं पहचाना और उनके साथ मनमाना व्‍यवहार किया। इसी प्रकार मानव-पुत्र भी उनके हाथों दु:ख उठाएगा।”</verse>
				<verse number="13">तब शिष्‍य समझ गये कि येशु योहन बपतिस्‍मादाता के विषय में कह रहे हैं।</verse>
				<verse number="14">जब वे जनसमूह के पास पहुँचे तब एक मनुष्‍य आया। वह येशु के सामने घुटने टेक कर बोला,</verse>
				<verse number="15">“प्रभु! मेरे पुत्र पर दया कीजिए। वह मिरगी का रोगी है। जब उसे दौरा पड़ता है, तब उसे बहुत कष्‍ट होता है। वह अक्‍सर आग या पानी में गिर जाता है।</verse>
				<verse number="16">मैं उसे आपके शिष्‍यों के पास लाया, किन्‍तु वे उसे स्‍वस्‍थ नहीं कर सके।”</verse>
				<verse number="17">येशु ने कहा, “अविश्‍वासी और भ्रष्‍ट पीढ़ी! मैं कब तक तुम्‍हारे साथ रहूँगा? कब तक तुम्‍हें सहता रहूँगा? उसे मेरे पास लाओ।”</verse>
				<verse number="18">येशु ने भूत को डाँटा और वह उस में से निकल गया। वह लड़का उसी घड़ी स्‍वस्‍थ हो गया।</verse>
				<verse number="19">बाद में शिष्‍यों ने एकान्‍त में येशु के पास आ कर पूछा, “हम लोग उसे क्‍यों नहीं निकाल सके?”</verse>
				<verse number="20">येशु ने उन से कहा, “अपने विश्‍वास की कमी के कारण। मैं तुम से सच कहता हूँ − यदि तुम्‍हारा विश्‍वास राई के दाने के बराबर भी हो, तो यदि तुम इस पहाड़ से यह कहोगे, ‘यहाँ से वहाँ हट जा’, तो यह हट जाएगा; और तुम्‍हारे लिए कुछ भी असम्‍भव नहीं होगा।</verse>
				<verse number="21">[परन्‍तु भूतों की यह जाति प्रार्थना तथा उपवास के सिवा किसी और उपाय से नहीं निकाली जा सकती ]।”</verse>
				<verse number="22">जब वे गलील प्रदेश में एकत्र हुए तब येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “मानव-पुत्र मनुष्‍यों के हाथ पकड़वाया जाने वाला है।</verse>
				<verse number="23">वे उसे मार डालेंगे, परन्‍तु वह तीसरे दिन जीवित हो उठेगा”। यह सुन कर शिष्‍यों को बहुत दु:ख हुआ।</verse>
				<verse number="24">जब वे कफरनहूम नगर में आये, तब मन्‍दिर का कर उगाहने वालों ने पतरस के पास आ कर पूछा, “क्‍या तुम्‍हारे गुरु मन्‍दिर का कर नहीं देते?”</verse>
				<verse number="25">उसने उत्तर दिया, “हाँ, देते हैं।” जब पतरस घर पहुँचा, तो उसके कहने से पहले ही येशु ने पूछा, “सिमोन! तुम्‍हारा क्‍या विचार है? दुनिया के राजा किन लोगों से चुंगी या कर लेते हैं? अपने ही पुत्रों से या परायों से?”</verse>
				<verse number="26">पतरस ने उत्तर दिया, “परायों से।” इस पर येशु ने उससे कहा, “तब तो पुत्र कर से मुक्‍त हैं।</verse>
				<verse number="27">फिर भी हम उन लोगों के लिए बुरा उदाहरण न बनें; इसलिए तुम झील के किनारे जा कर बंसी डालो। जो मछली पहले फँसेगी, उसे पकड़ लेना और उसका मुँह खोलना। उसमें तुम्‍हें चाँदी का एक सिक्‍का मिलेगा। उसे ले लेना और मेरे तथा अपने लिए उन को दे देना।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">उस समय शिष्‍य येशु के पास आ कर बोले, “स्‍वर्ग के राज्‍य में सब से बड़ा कौन है?”</verse>
				<verse number="2">येशु ने एक बालक को बुलाया और उसे शिष्‍यों के बीच में खड़ा कर</verse>
				<verse number="3">कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, जब तक तुम में परिवर्तन न हो और तुम बच्‍चों के समान न बनो, तो तुम स्‍वर्ग के राज्‍य में प्रवेश नहीं कर सकते।</verse>
				<verse number="4">इसलिए जो अपने-आप को इस बालक-जैसा छोटा समझता है, वह स्‍वर्ग के राज्‍य में सब से बड़ा है</verse>
				<verse number="5">और जो कोई मेरे नाम पर ऐसे बालक का स्‍वागत करता है, वह मेरा स्‍वागत करता है।</verse>
				<verse number="6">“जो कोई मुझ पर विश्‍वास करने वाले इन छोटों में से किसी एक को विश्‍वास से विचलित करता है, उसके लिए अच्‍छा यही होता कि उसके गले में चक्‍की का भारी पाट बाँधा जाता और वह गहरे समुद्र में डुबा दिया जाता।</verse>
				<verse number="7">प्रलोभनों के कारण संसार को धिक्‍कार! प्रलोभन अनिवार्य है, किन्‍तु धिक्‍कार उस मनुष्‍य को, जो प्रलोभन का कारण बनता है!</verse>
				<verse number="8">“यदि तुम्‍हारा हाथ अथवा तुम्‍हारा पैर तुम्‍हारे लिए पाप का कारण बनता है, तो उसे काट कर फेंक दो। अच्‍छा यही है कि तुम लूले अथवा लंगड़े हो कर जीवन में प्रवेश करो, किन्‍तु दोनों हाथों अथवा दोनों पैरों के रहते अनन्‍त आग में न डाले जाओ।</verse>
				<verse number="9">यदि तुम्‍हारी आँख तुम्‍हारे लिए पाप का कारण बनती है, तो उसे निकाल कर फेंक दो। अच्‍छा यही है कि तुम काने हो कर जीवन में प्रवेश करो, किन्‍तु दोनों आँखों के रहते आग के नरक में न डाले जाओ।</verse>
				<verse number="10">“देखो, इन छोटों में से किसी एक को भी तुच्‍छ न समझना; क्‍योंकि मैं तुम से कहता हूँ − इनके दूत स्‍वर्ग में निरन्‍तर मेरे स्‍वर्गिक पिता के सम्‍मुख उपस्‍थित रहते हैं।</verse>
				<verse number="11">“[जो खो गया था उसी को बचाने के लिए मानव-पुत्र आया है। ]</verse>
				<verse number="12">“तुम्‍हारा क्‍या विचार है? यदि किसी के पास एक सौ भेड़ें हों और उन में से एक भेड़ भटक जाए, तो क्‍या वह उन निन्‍यानबे भेड़ों को पहाड़ी पर छोड़कर उस भटकी हुई भेड़ को खोजने नहीं जाएगा?</verse>
				<verse number="13">और यदि वह उसे मिल जाए, तो मैं तुम से सच कहता हूँ कि वह उन निन्‍यानबे भेड़ों की अपेक्षा, जो भटकी नहीं थीं, उस भेड़ के लिए अधिक आनन्‍द मनाएगा।</verse>
				<verse number="14">इसी तरह तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता नहीं चाहता है कि इन छोटों में से एक भी नष्‍ट हो जाए।</verse>
				<verse number="15">“यदि तुम्‍हारा भाई तुम्‍हारे विरुद्ध कोई अपराध करता है, तो जाओ और उसे अकेले में, जहाँ वह और तुम दोनों हो, समझाओ। यदि वह तुम्‍हारी बात मान लेता है, तो तुम ने अपने भाई को बचा लिया।</verse>
				<verse number="16">यदि वह तुम्‍हारी बात नहीं मानता है, तो अपने साथ दो-एक व्यक्‍तियों को ले जाओ ताकि दो या तीन गवाहों के सामने सब कुछ प्रमाणित हो जाए।</verse>
				<verse number="17">यदि वह उनकी भी नहीं सुनता, तो कलीसिया को बता दो और यदि वह कलीसिया की भी नहीं सुनता है, तो उसे विधर्मी और चुंगी-अधिकारी जैसा समझो।</verse>
				<verse number="18">“मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ, जो कुछ तुम पृथ्‍वी पर बाँधोगे, वह स्‍वर्ग में बंधा रहेगा और जो कुछ तुम पृथ्‍वी पर खोलोगे, वह स्‍वर्ग में खुला रहेगा ।</verse>
				<verse number="19">“यह भी मैं तुम से सच कहता हूँ: यदि तुम में से दो व्यक्‍ति एकमत हो कर पृथ्‍वी पर कुछ भी माँगेंगे, तो वह उन्‍हें मेरे स्‍वर्गिक पिता की ओर से निश्‍चय ही मिलेगा;</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि जहाँ दो या तीन व्यक्‍ति मेरे नाम पर इकट्ठे होते हैं, वहाँ मैं उनके बीच उपस्‍थित रहता हूँ। ”</verse>
				<verse number="21">तब पतरस ने पास आ कर येशु से कहा, “प्रभु! यदि मेरा भाई अथवा बहिन मेरे विरुद्ध अपराध करता जाए, तो मैं कितनी बार उसे क्षमा करूँ? क्‍या सात बार तक?”</verse>
				<verse number="22">येशु ने उत्तर दिया, “मैं तुम से नहीं कहता − सात बार तक, बल्‍कि सत्तर गुना सात बार तक।</verse>
				<verse number="23">“यही कारण है कि स्‍वर्ग का राज्‍य उस राजा के सदृश है, जो अपने सेवकों से लेखा लेना चाहता था।</verse>
				<verse number="24">जब वह लेखा लेने लगा, तब उसके सामने एक सेवक लाया गया। उस पर दस हजार सोने के सिक्‍कों का कर्ज था।</verse>
				<verse number="25">कर्ज चुकाने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं था, इसलिए स्‍वामी ने आदेश दिया कि उसे, उसकी पत्‍नी, उसके बच्‍चों और उसकी सारी जायदाद को बेच दिया जाए और ऋण अदा कर लिया जाए।</verse>
				<verse number="26">इस पर वह सेवक उसके पैरों पर गिर पड़ा और यह कहते हुए अनुनय-विनय करने लगा, ‘धैर्य रखिए। मैं आपको सब कुछ चुका दूँगा।’</verse>
				<verse number="27">उस सेवक के स्‍वामी को उस पर तरस आया और उसने उसे मुक्‍त कर जाने दिया और उसका कर्ज माफ कर दिया।</verse>
				<verse number="28">जब वह सेवक बाहर निकला, तब वह अपने एक सह-सेवक से मिला, जिस पर उसका लगभग एक सौ चाँदी के सिक्‍कों का कर्ज था। उसने उसे पकड़ लिया और उसका गला दबा कर कहा, ‘अपना कर्ज चुका दो।’</verse>
				<verse number="29">सह-सेवक उसके पैरों पर गिर पड़ा और यह कहते हुए अनुनय-विनय करने लगा, ‘धैर्य रखिए, मैं आप को कर्ज चुका दूँगा।’</verse>
				<verse number="30">परन्‍तु उसने नहीं माना और जा कर उसे तब तक के लिए बन्‍दीगृह में डलवा दिया, जब तक वह अपना कर्ज न चुका दे।</verse>
				<verse number="31">यह सब देख कर उसके दूसरे सह-सेवक बहुत दु:खी हुए और उन्‍होंने अपने स्‍वामी के पास जा कर सारी बातें बता दीं।</verse>
				<verse number="32">तब स्‍वामी ने उस सेवक को बुला कर कहा, ‘दुष्‍ट सेवक! तुम्‍हारी अनुनय-विनय पर मैंने तुम्‍हारा सारा कर्ज माफ कर दिया था,</verse>
				<verse number="33">तो जिस प्रकार मैंने तुम पर दया की थी, क्‍या उसी प्रकार तुम्‍हें भी अपने सह-सेवक पर दया नहीं करनी चाहिए थी?’</verse>
				<verse number="34">और स्‍वामी ने क्रुद्ध हो कर उसे तब तक के लिए यंत्रणा देने वालों के हवाले कर दिया, जब तक वह कौड़ी-कौड़ी न चुका दे।</verse>
				<verse number="35">इसी प्रकार यदि तुम में हर एक जन अपने भाई-बहिन को पूरे हृदय से क्षमा नहीं करेगा, तो मेरा स्‍वर्गिक पिता भी तुम्‍हारे साथ ऐसा ही करेगा।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">अपना यह उपदेश समाप्‍त कर येशु गलील प्रदेश से चले गये और यर्दन नदी के पार यहूदा प्रदेश के सीमा-क्षेत्र में आए।</verse>
				<verse number="2">एक विशाल जनसमूह उनके पीछे हो लिया और येशु ने वहाँ लोगों को स्‍वस्‍थ किया।</verse>
				<verse number="3">कुछ फरीसी येशु के पास आए और उनकी परीक्षा लेने के उद्देश्‍य से बोले, “क्‍या किसी भी कारण से अपनी पत्‍नी का परित्‍याग करना उचित है?”</verse>
				<verse number="4">येशु ने उत्तर दिया, “क्‍या तुम लोगों ने धर्मग्रन्‍थ में यह नहीं पढ़ा कि सृष्‍टिकर्ता ने प्रारम्‍भ ही से उन्‍हें नर और नारी बनाया</verse>
				<verse number="5">और कहा कि ‘इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़ेगा और अपनी पत्‍नी के साथ रहेगा, और वे दोनों एक शरीर होंगे’?</verse>
				<verse number="6">इस प्रकार अब वे दो नहीं, बल्‍कि एक शरीर हैं। इसलिए जिसे परमेश्‍वर ने जोड़ा है, उसे मनुष्‍य अलग नहीं करे।”</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने येशु से कहा, “तब मूसा ने पत्‍नी का परित्‍याग करते समय त्‍यागपत्र देने का आदेश क्‍यों दिया?”</verse>
				<verse number="8">येशु ने उत्तर दिया, “मूसा ने तुम्‍हारे हृदय की कठोरता के कारण ही तुम्‍हें पत्‍नी का परित्‍याग करने की अनुमति दी थी; किन्‍तु प्रारम्‍भ से ऐसा नहीं था।</verse>
				<verse number="9">मैं तुम लोगों से कहता हूँ कि व्‍यभिचार के अतिरिक्‍त किसी अन्‍य कारण से जो पति अपनी पत्‍नी का परित्‍याग करता और किसी दूसरी स्‍त्री से विवाह करता है, वह व्‍यभिचार करता है।”</verse>
				<verse number="10">शिष्‍यों ने येशु से कहा, “यदि पति और पत्‍नी का सम्‍बन्‍ध ऐसा है, तो विवाह नहीं करना ही अच्‍छा है।”</verse>
				<verse number="11">येशु ने उनसे कहा, “सब इस शिक्षा को ग्रहण नहीं कर सकते। केवल वे ही ग्रहण कर सकते हैं जिन्‍हें यह वरदान मिला है;</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि कुछ लोग माता के गर्भ से ही नपुंसक उत्‍पन्न हुए हैं, कुछ लोगों को मनुष्‍यों ने नपुंसक बना दिया है। किन्‍तु कुछ लोगों ने स्‍वर्गराज्‍य के निमित्त अपने आप को नपुंसक बना दिया है। जो यह शिक्षा ग्रहण कर सकता है, वह ग्रहण कर ले।”</verse>
				<verse number="13">उस समय लोग येशु के पास बच्‍चों को लाए, जिससे वह उन पर हाथ रखें और प्रार्थना करें। परन्‍तु शिष्‍यों ने लोगों को डाँटा।</verse>
				<verse number="14">येशु ने कहा, “बच्‍चों को आने दो और उन्‍हें मेरे पास आने से मत रोको, क्‍योंकि स्‍वर्ग का राज्‍य उन-जैसे लोगों का ही है।”</verse>
				<verse number="15">और वह बच्‍चों के सिर पर हाथ रखकर वहाँ से चले गये।</verse>
				<verse number="16">एक व्यक्‍ति येशु के पास आ कर बोला, “गुरुवर! शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त करने के लिए मैं कौन-सा भला कार्य करूँ?”</verse>
				<verse number="17">येशु ने उत्तर दिया, “भलाई के विषय में मुझ से क्‍यों पूछते हो? एक ही तो भला है। यदि तुम जीवन में प्रवेश करना चाहते हो, तो आज्ञाओं का पालन करो।”</verse>
				<verse number="18">उसने पूछा, “कौन-सी आज्ञाएँ?” येशु ने कहा, “हत्‍या मत करो; व्‍यभिचार मत करो; चोरी मत करो; झूठी गवाही मत दो;</verse>
				<verse number="19">अपने माता-पिता का आदर करो; और अपने पड़ोसी को अपने समान प्‍यार करो।”</verse>
				<verse number="20">नवयुवक ने उनसे कहा, “मैंने इन सब का पालन किया है। मुझ में किस बात की कमी है?”</verse>
				<verse number="21">येशु ने उसे उत्तर दिया, “यदि तुम पूर्ण होना चाहते हो, तो जाओ, अपनी सम्‍पत्ति बेच कर गरीबों को दे दो और स्‍वर्ग में तुम्‍हारा धन होगा। तब आ कर मेरा अनुसरण करो।”</verse>
				<verse number="22">यह बात सुनकर वह नवयुवक उदास होकर चला गया, क्‍योंकि उसके पास बहुत धन-सम्‍पत्ति थी।</verse>
				<verse number="23">तब येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ: धनवान के लिए स्‍वर्ग के राज्‍य में प्रवेश करना कठिन है।</verse>
				<verse number="24">मैं तुम से फिर कहता हूँ कि परमेश्‍वर के राज्‍य में धनवान के प्रवेश करने की अपेक्षा सूई के छेद से हो कर ऊंट का निकलना अधिक सरल है।”</verse>
				<verse number="25">यह सुन कर शिष्‍य बहुत अधिक विस्‍मित हो गये और बोले, “तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?”</verse>
				<verse number="26">येशु ने उन्‍हें एकटक देखा और कहा, “मनुष्‍यों के लिए तो यह असम्‍भव है; किन्‍तु परमेश्‍वर के लिए सब कुछ सम्‍भव है।”</verse>
				<verse number="27">इस पर पतरस ने येशु से कहा, “देखिए, हम लोग अपना सब कुछ छोड़ कर आपके अनुयायी बन गये हैं। तो, हमें क्‍या मिलेगा?”</verse>
				<verse number="28">येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, नई सृष्‍टि में जब मानव-पुत्र अपने महिमामय सिंहासन पर विराजमान होगा, तब तुम जिन्‍होंने मेरा अनुसरण किया है, बारह सिंहासनों पर बैठ कर इस्राएल के बारह कुलों का न्‍याय करोगे।</verse>
				<verse number="29">और जिस किसी ने मेरे नाम के लिए घरबार, भाइयों, बहिनों, पिता, माता, बाल-बच्‍चों अथवा खेतों को छोड़ दिया है, वह सौ गुना पाएगा और शाश्‍वत जीवन का अधिकारी होगा।</verse>
				<verse number="30">“परन्‍तु बहुत लोग जो प्रथम हैं, अंतिम हो जाएँगे; और जो अंतिम हैं, वे प्रथम हो जाएँगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">“स्‍वर्ग का राज्‍य उस गृहस्‍वामी के सदृश है, जो अपने अंगूर-उद्यान में मजदूरों को लगाने के लिए बहुत सबेरे घर से निकला।</verse>
				<verse number="2">उसने मजदूरों के साथ एक सिक्‍का प्रतिदिन मजदूरी तय की और उन्‍हें अपने अंगूर-उद्यान में भेजा।</verse>
				<verse number="3">लगभग नौ बजे वह बाहर निकला और उसने दूसरों को चौक में बेकार खड़ा देख कर</verse>
				<verse number="4">उनसे कहा, ‘तुम लोग भी मेरे अंगूर-उद्यान में जाओ, मैं तुम्‍हें उचित मजदूरी दूँगा’।</verse>
				<verse number="5">और वे वहाँ गये। लगभग बारह बजे और तीन बजे भी उसने बाहर निकल कर ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="6">वह संध्‍या पाँच बजे फिर बाहर निकला। उसने वहाँ कुछ और मजदूरों को खड़ा देखा। वह उनसे बोला, ‘तुम यहाँ दिन भर क्‍यों बेकार खड़े रहे?’</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘इसलिए कि किसी ने हमें मजदूरी में नहीं लगाया।’ उसने उन से कहा, ‘तुम भी मेरे अंगूर-उद्यान में जाओ।’</verse>
				<verse number="8">“सन्‍ध्‍या होने पर अंगूर-उद्यान के मालिक ने अपने प्रबन्‍धक से कहा, ‘मजदूरों को बुलाओ। अंत में आने वालों से लेकर पहले आने वालों तक, सब को मजदूरी दे दो।’</verse>
				<verse number="9">जब वे मजदूर आए, जो सन्‍ध्‍या पाँच बजे काम पर लगाये गये थे, तो उन्‍हें एक-एक सिक्‍का मिला।</verse>
				<verse number="10">इस पर मजदूरी में जो पहले लगाये गये थे, जब वे आए तो उन्‍होंने समझा कि उन्‍हें अधिक मिलेगा; लेकिन उन्‍हें भी एक-एक सिक्‍का मिला।</verse>
				<verse number="11">उसको उन्‍होंने स्‍वीकार किया, किन्‍तु वे मालिक के विरुद्ध भुनभुनाकर यह कहने लगे,</verse>
				<verse number="12">‘इन पिछले मजदूरों ने केवल घण्‍टे भर काम किया। तब भी आपने इन्‍हें हमारे बराबर बना दिया। हम दिन भर कठोर परिश्रम करते और धूप सहते रहे।’</verse>
				<verse number="13">उसने उनमें से एक को यह कहते हुए उत्तर दिया, ‘मित्र! मैं तुम्‍हारे साथ अन्‍याय नहीं कर रहा हूँ। क्‍या तुम ने मेरे साथ एक सिक्‍का नहीं तय किया था?</verse>
				<verse number="14">अपनी मजदूरी लो और जाओ। मैं इस पिछले मजदूर को भी तुम्‍हारे जितना देना चाहता हूँ।</verse>
				<verse number="15">जो मेरा है, क्‍या मैं अपनी इच्‍छा के अनुसार उस का उपयोग नहीं कर सकता? क्‍या मेरा उदार होना तुम्‍हारी आँखों में खटकता है? ’</verse>
				<verse number="16">इस प्रकार जो अंतिम हैं, वे प्रथम हो जाएँगे और जो प्रथम हैं वे अंतिम हो जाएँगे। ”</verse>
				<verse number="17">यरूशलेम जाते समय येशु अपने बारह शिष्‍यों को एकान्‍त में ले गए, और मार्ग में उनसे बोले,</verse>
				<verse number="18">“देखो, हम यरूशलेम जा रहे हैं। मानव-पुत्र महापुरोहितों और शास्‍त्रियों के हाथ में सौंप दिया जाएगा। वे उसे प्राणदण्‍ड के योग्‍य ठहराएँगे</verse>
				<verse number="19">और अन्‍यजातियों के हाथ में सौंप देंगे, जिससे वे उसका उपहास करें, उसे कोड़े लगाएँ और क्रूस पर चढ़ाएँ; लेकिन तीसरे दिन वह जीवित हो उठेगा।”</verse>
				<verse number="20">तब जबदी के पुत्रों की माता अपने पुत्रों के साथ येशु के पास आयी। उसने वंदना कर उन से कुछ माँगना चाहा।</verse>
				<verse number="21">येशु ने उससे कहा, “क्‍या चाहती हो?” उसने उत्तर दिया, “आप आज्ञा दीजिए कि आपके राज्‍य में मेरे ये दोनों पुत्र एक आपके दाएँ बैठे और दूसरा आपके बाएँ।”</verse>
				<verse number="22">येशु ने उसके पुत्रों से कहा, “तुम नहीं जानते कि तुम क्‍या माँग रहे हो। जो प्‍याला मैं पीने वाला हूँ, क्‍या तुम उसे पी सकते हो?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “हाँ, हम पी सकते हैं।”</verse>
				<verse number="23">इस पर येशु ने उनसे कहा, “मेरा प्‍याला तो तुम पिओगे, किन्‍तु तुम्‍हें अपने दाएँ या बाएँ बैठाना, यह मेरा काम नहीं है। ये स्‍थान उन लोगों के लिए हैं जिनके लिए मेरे पिता ने इन्‍हें तैयार किया है।”</verse>
				<verse number="24">जब दस प्रेरितों को यह मालूम हुआ, तब वे दोनों भाइयों पर नाराज हो गये।</verse>
				<verse number="25">येशु ने अपने शिष्‍यों को अपने पास बुला कर उनसे कहा, “तुम जानते हो कि संसार के अधिपति अपनी प्रजा पर निरंकुश शासन करते हैं और उनके सत्ताधारी उन पर अधिकार जताते हैं।</verse>
				<verse number="26">परन्‍तु तुम में ऐसी बात नहीं होगी। जो तुम में बड़ा होना चाहता है, वह तुम्‍हारा सेवक बने</verse>
				<verse number="27">और जो तुम में प्रधान होना चाहता है, वह तुम्‍हारा दास बने;</verse>
				<verse number="28">जैसे मानव-पुत्र अपनी सेवा कराने नहीं, बल्‍कि सेवा करने तथा बहुतों के बदले उनकी मुक्‍ति के मूल्‍य में अपने प्राण देने आया है।”</verse>
				<verse number="29">जब येशु और उनके शिष्‍य यरीहो नगर से निकल रहे थे, तब एक विशाल जनसमूह येशु के पीछे हो लिया।</verse>
				<verse number="30">सड़क के किनारे दो अन्‍धे बैठे हुए थे। जब उन्‍होंने यह सुना कि येशु सामने से गुजर रहे हैं, तब वे पुकार-पुकार कर कहने लगे, “हे प्रभु! दाऊद के वंशज! हम पर दया कीजिए”।</verse>
				<verse number="31">लोगों ने उन्‍हें डाँटा कि वे चुप हो जाएँ। किन्‍तु वे और भी जोर से पुकारने लगे, “हे प्रभु! दाऊद के वंशज! हम पर दया कीजिए।”</verse>
				<verse number="32">येशु रुक गये। उन्‍होंने उनको बुलाया और कहा, “तुम क्‍या चाहते हो? मैं तुम्‍हारे लिए क्‍या करूँ?”</verse>
				<verse number="33">उन्‍होंने उत्तर दिया, “प्रभु! हमारी आँखें खुल जाएँ।”</verse>
				<verse number="34">येशु को उन पर दया आयी और उन्‍होंने उनकी आँखों का स्‍पर्श किया। उसी क्षण उनकी दृष्‍टि लौट आयी और वे येशु के पीछे हो लिये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">जब येशु यरूशलेम के निकट पहुँचे और जैतून पहाड़ पर बेतफगे के समीप आए, तब येशु ने दो शिष्‍यों को यह कहते हुए भेजा,</verse>
				<verse number="2">“सामने के गाँव में जाओ। वहाँ पहुँचते ही तुम्‍हें खूंटे से बंधी हुई एक गदही मिलेगी और उसके साथ उसका एक बछेरू होगा। उन्‍हें खोल कर मेरे पास ले आओ।</verse>
				<verse number="3">यदि कोई तुम से कुछ बोले, तो कह देना, ‘प्रभु को इनकी जरूरत है।’ और वह उन्‍हें तुरन्‍त भेज देगा। ”</verse>
				<verse number="4">यह इसलिए हुआ कि नबी का यह कथन पूरा हो जाए:</verse>
				<verse number="5">“सियोन नगरी से कहो: देख! तेरा राजा तेरे पास आ रहा है। वह विनम्र है। वह गदही पर और उसके बछेरू पर, वरन् लद्दू जानवर के बच्‍चे पर सवार है।”</verse>
				<verse number="6">दोनों शिष्‍य चले गए। येशु ने जैसा आदेश दिया, उन्‍होंने वैसा ही किया।</verse>
				<verse number="7">वे गदही और उसके बछेरू को ले आए। उन्‍होंने उन पर अपनी चादरें बिछा दीं, जिन पर येशु बैठ गए।</verse>
				<verse number="8">भीड़ में से बहुत-से लोगों ने अपनी चादरें रास्‍ते में बिछा दीं। कुछ लोगों ने पेड़ों की डालियाँ काट कर रास्‍ते में फैला दीं।</verse>
				<verse number="9">येशु के आगे-आगे और उनके पीछे आनेवाले लोग यह नारा लगा रहे थे, “दाऊद के वंशज की जय हो! जय हो! धन्‍य है वह, जो प्रभु के नाम पर आता है! सर्वोच्‍च स्‍वर्ग में जय हो! जय हो!”</verse>
				<verse number="10">जब येशु ने यरूशलेम में प्रवेश किया तब समस्‍त नगर में हलचल मच गयी। लोग पूछने लगे, “यह कौन हैं?”</verse>
				<verse number="11">जनसमूह ने कहा, “यह गलील प्रदेश के नासरत-निवासी नबी येशु हैं।”</verse>
				<verse number="12">येशु ने मन्‍दिर में प्रवेश किया और वहाँ से उन सब को बाहर निकाल दिया, जो मन्‍दिर में क्रय-विक्रय कर रहे थे। उन्‍होंने सराफों की मेजें और कबूतर बेचने वालों की चौकियाँ उलट दीं</verse>
				<verse number="13">और उन से कहा, “धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: ‘मेरा घर प्रार्थना का घर कहलाएगा,’ परन्‍तु तुम लोग उसे लुटेरों का अड्डा बना रहे हो।”</verse>
				<verse number="14">अन्‍धे और लंगड़े येशु के पास मन्‍दिर में आए और येशु ने उन को स्‍वस्‍थ कर दिया।</verse>
				<verse number="15">जब महापुरोहितों और शास्‍त्रियों ने उनके आश्‍चर्यपूर्ण कार्य देखे और बालकों को मन्‍दिर में यह जयघोष करते सुना − “दाऊद के वंशज की जय!” तो वे क्रुद्ध हो गए।</verse>
				<verse number="16">वे येशु से बोले, “क्‍या तुम सुन रहे हो कि ये क्‍या कह रहे हैं?” येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “हाँ, सुन रहा हूँ। क्‍या तुम लोगों ने धर्मग्रन्‍थ में यह नहीं पढ़ा, ‘बालकों और दुधमुँहे बच्‍चों के मुख से तूने अपना गुणगान कराया’?”</verse>
				<verse number="17">तब येशु उन्‍हें छोड़कर नगर के बाहर बेतनियाह गाँव को चले गए और रात वहीं व्‍यतीत की।</verse>
				<verse number="18">सबेरे नगर को लौटते समय येशु को भूख लगी।</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने मार्ग के किनारे अंजीर का एक पेड़ देखा। वह उसके पास आए। परन्‍तु उन्‍होंने उस में पत्तों को छोड़कर और कुछ नहीं पाया। येशु ने पेड़ से कहा, “अब से तुझ में फिर कभी फल न लगे।” और उसी क्षण अंजीर का वह पेड़ सूख गया।</verse>
				<verse number="20">यह देख कर शिष्‍य अचम्‍भे में पड़ गये और बोले, “अंजीर का यह पेड़ तुरन्‍त कैसे सूख गया है?”</verse>
				<verse number="21">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ: यदि तुम विश्‍वास करो और सन्‍देह न करो, तो तुम न केवल वह करोगे, जो मैंने अंजीर के पेड़ के साथ किया है; परन्‍तु यदि तुम इस पहाड़ से यह कहोगे, ‘उठ और समुद्र में जा गिर’, तो वैसा ही हो जाएगा।</verse>
				<verse number="22">और जो कुछ तुम विश्‍वास के साथ प्रार्थना में माँगोगे, वह तुम्‍हें मिल जाएगा।”</verse>
				<verse number="23">येशु मन्‍दिर में लौटे। जब वह लोगों को शिक्षा दे रहे थे, तब महापुरोहित और समाज के धर्मवृद्ध उनके पास आ कर बोले, “आप किस अधिकार से ये कार्य कर रहे हैं? किसने आप को यह अधिकार दिया है? ”</verse>
				<verse number="24">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “मैं भी आप लोगों से एक प्रश्‍न पूछना चाहता हूँ। यदि आप मुझे इसका उत्तर देंगे, तो मैं भी आप को बता दूँगा कि मैं किस अधिकार से ये कार्य कर रहा हूँ।</verse>
				<verse number="25">योहन का बपतिस्‍मा किस की ओर से था? स्‍वर्ग की ओर से या मनुष्‍यों की ओर से? ” वे यह कहते हुए आपस में तर्क-वितर्क करने लगे, “यदि हम कहें: ‘स्‍वर्ग की ओर से’, तो वह हम से कहेंगे, ‘तब आप लोगों ने योहन पर विश्‍वास क्‍यों नहीं किया?’</verse>
				<verse number="26">यदि हम कहें: ‘मनुष्‍यों की ओर से’, तो हमें जनता से डर लगता है; क्‍योंकि सब योहन को नबी मानते हैं।”</verse>
				<verse number="27">इसलिए उन्‍होंने येशु को उत्तर दिया, “हम नहीं जानते।” इस पर येशु ने उन से कहा, “तब मैं भी आप लोगों को नहीं बताऊंगा कि मैं किस अधिकार से ये कार्य कर रहा हूँ।</verse>
				<verse number="28">“तुम लोगों का क्‍या विचार है? किसी मनुष्‍य के दो पुत्र थे। उसने पहले के पास जा कर कहा, ‘बेटा! जाओ, आज अंगूर-उद्यान में काम करो।’</verse>
				<verse number="29">उसने उत्तर दिया, ‘मैं नहीं जाऊंगा’, किन्‍तु बाद में उसे पश्‍चात्ताप हुआ और वह गया।</verse>
				<verse number="30">पिता ने दूसरे पुत्र के पास जा कर यही कहा। उसने उत्तर दिया, ‘जी हाँ, पिताजी! मैं जाता हूँ।’ किन्‍तु वह नहीं गया।</verse>
				<verse number="31">दोनों में से किसने अपने पिता की इच्‍छा पूरी की?” उन्‍होंने येशु को उत्तर दिया, “पहले ने।” इस पर येशु ने उन से कहा, “मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ: चुंगी-अधिकारी और वेश्‍याएँ तुम लोगों से पहले परमेश्‍वर के राज्‍य में प्रवेश कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="32">योहन धर्म का मार्ग दिखाते हुए तुम्‍हारे पास आए और तुम लोगों ने उन पर विश्‍वास नहीं किया, परन्‍तु चुंगी-अधिकारियों और वेश्‍याओं ने उन पर विश्‍वास किया। तुम ने यह देखा; फिर भी तुम ने बाद में पश्‍चात्ताप नहीं किया और न उन पर विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="33">“एक और दृष्‍टान्‍त सुनो: एक जमींदार था। उसने अंगूर का एक उद्यान लगाया और उसके चारों ओर बाड़ा बाँधा। उसने उसमें रस का कुण्‍ड खुदवाया और पक्‍का मचान बनवाया। तब उसे किसानों को पट्टे पर दे कर वह परदेश चला गया।</verse>
				<verse number="34">फसल का समय आने पर उसने अपनी फसल का हिस्‍सा वसूल करने के लिए किसानों के पास अपने सेवकों को भेजा।</verse>
				<verse number="35">किन्‍तु किसानों ने उसके सेवकों को पकड़ कर उन में से किसी को मारा-पीटा, किसी की हत्‍या कर दी और किसी को पत्‍थरों से मार डाला।</verse>
				<verse number="36">इसके बाद उसने पहले से अधिक सेवकों को भेजा और किसानों ने उनके साथ भी वैसा ही किया।</verse>
				<verse number="37">अन्‍त में उसने यह सोच कर अपने पुत्र को उनके पास भेजा कि वे मेरे पुत्र का आदर करेंगे।</verse>
				<verse number="38">किन्‍तु पुत्र को देख कर किसानों ने एक दूसरे से कहा, ‘यह तो उत्तराधिकारी है। चलो, हम इसे मार डालें और इसकी पैतृक-सम्‍पत्ति पर कब्‍जा कर लें।’</verse>
				<verse number="39">उन्‍होंने उसे पकड़ लिया और अंगूर-उद्यान से बाहर निकाल कर मार डाला।</verse>
				<verse number="40">जब अंगूर-उद्यान का स्‍वामी लौटेगा, तो वह उन किसानों का क्‍या करेगा?”</verse>
				<verse number="41">उन्‍होंने येशु से कहा, “वह उन दुष्‍टों का सर्वनाश करेगा और अपने अंगूर-उद्यान का पट्टा दूसरे किसानों को देगा, जो समय पर फसल का हिस्‍सा देते रहेंगे”।</verse>
				<verse number="42">येशु ने उनसे कहा, “क्‍या तुम लोगों ने धर्मग्रन्‍थ में कभी यह नहीं पढ़ा: ‘कारीगरों ने जिस पत्‍थर को बेकार समझ कर फेंक दिया था, वही कोने की नींव का पत्‍थर बन गया है। यह प्रभु का कार्य है और हमारी दृष्‍टि में अद्भुत है।’?</verse>
				<verse number="43">इसलिए मैं तुम लोगों से कहता हूँ: परमेश्‍वर का राज्‍य तुम से ले लिया जाएगा और ऐसे राष्‍ट्र को दिया जाएगा, जो उसका उचित फल उत्‍पन्न करेगा।</verse>
				<verse number="44">“[जो इस पत्‍थर पर गिरेगा, वह चूर-चूर हो जाएगा और जिस पर यह पत्‍थर गिरेगा, उस को पीस डालेगा। ]”</verse>
				<verse number="45">महापुरोहित और फरीसी येशु के दृष्‍टान्‍तों को सुनकर समझ गये कि वह हमारे विषय में कह रहे हैं।</verse>
				<verse number="46">वे उन्‍हें गिरफ्‍तार करना चाहते थे, किन्‍तु वे जनता से डरते थे; क्‍योंकि वह येशु को नबी मानती थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">येशु उन्‍हें फिर दृष्‍टान्‍त सुनाने लगे। उन्‍होंने कहा,</verse>
				<verse number="2">“स्‍वर्ग का राज्‍य उस राजा के सदृश है, जिसने अपने पुत्र के विवाह में भोज दिया।</verse>
				<verse number="3">उसने उत्‍सव में आमन्‍त्रित लोगों को बुला लाने के लिए अपने सेवकों को भेजा, लेकिन अतिथि आना नहीं चाहते थे।</verse>
				<verse number="4">राजा ने फिर दूसरे सेवकों को यह कहते हुए भेजा, ‘अतिथियों से कहना − देखिए! मैंने अपने भोज की तैयारी कर ली है। मेरे बैल और मोटे-मोटे पशु मारे जा चुके हैं। सब कुछ तैयार है; विवाह-भोज में पधारिए।’</verse>
				<verse number="5">अतिथि राजा के निवेदन की उपेक्षा कर चल दिए। कोई अपने खेत की ओर चला गया, तो कोई अपना व्‍यापार देखने।</verse>
				<verse number="6">दूसरे अतिथियों ने राजा के सेवकों को पकड़ कर उनका अपमान किया और उन्‍हें मार डाला।</verse>
				<verse number="7">राजा को बहुत क्रोध आया। उसने अपनी सेना भेज कर उन हत्‍यारों का संहार कर दिया और उनका नगर जला डाला।</verse>
				<verse number="8">“तब राजा ने अपने सेवकों से कहा, ‘विवाह-भोज तो तैयार है, किन्‍तु अतिथि इसके योग्‍य नहीं ठहरे।</verse>
				<verse number="9">इसलिए चौराहों पर जाओ और जितने भी लोग मिल जाएँ, सब को विवाह-भोज में बुला लाओ।</verse>
				<verse number="10">सेवक सड़कों पर गये और भले-बुरे जो भी मिले, सब को एकत्र कर ले आए और विवाह-मण्‍डप अतिथियों से भर गया।</verse>
				<verse number="11">“राजा अतिथियों को देखने भीतर आया, तो वहाँ उसकी दृष्‍टि एक ऐसे मनुष्‍य पर पड़ी, जो विवाहोत्‍सव के वस्‍त्र नहीं पहने था।</verse>
				<verse number="12">उसने उससे कहा, ‘मित्र, विवाहोत्‍सव के वस्‍त्र पहने बिना तुम यहाँ कैसे आ गये?’ वह मनुष्‍य चुप रहा।</verse>
				<verse number="13">तब राजा ने अपने सेवकों से कहा, ‘इसके हाथ-पैर बाँध कर इसे बाहर, अन्‍धकार में फेंक दो। वहाँ यह रोएगा और दाँत पीसता रहेगा।’</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि बुलाए हुए तो बहुत हैं, लेकिन चुने हुए थोड़े हैं।”</verse>
				<verse number="15">उस समय फरीसियों ने जा कर आपस में परामर्श किया कि हम किस प्रकार येशु को उनकी अपनी बात के फन्‍दे में फँसाएँ।</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने येशु के पास हेरोदेस-दल के सदस्‍यों के साथ अपने शिष्‍यों को यह प्रश्‍न पूछने भेजा, “गुरुवर! हम यह जानते हैं कि आप सच्‍चे हैं और सच्‍चाई से परमेश्‍वर के मार्ग की शिक्षा देते हैं। आप किसी की परवाह नहीं करते, क्‍योंकि आप मुँह-देखी बात नहीं कहते।</verse>
				<verse number="17">इसलिए हमें बताइए, आपका क्‍या विचार है − रोमन सम्राट को कर देना उचित है या नहीं?”</verse>
				<verse number="18">उनकी दुष्‍टता भाँप कर येशु ने कहा, “ढोंगियो! मेरी परीक्षा क्‍यों लेते हो?</verse>
				<verse number="19">राज-कर का सिक्‍का मुझे दिखाओ।” वे उनके पास एक रोमन सिक्‍का लाए।</verse>
				<verse number="20">येशु ने उन से कहा, “यह किसकी आकृति और किसका लेख है?”</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने उत्तर दिया, “रोमन सम्राट का।” इस पर येशु ने उन से कहा, “तो, जो सम्राट का है, वह सम्राट को दो और जो परमेश्‍वर का है, वह परमेश्‍वर को दो।”</verse>
				<verse number="22">यह सुन कर वे अचम्‍भे में पड़ गये और येशु को छोड़कर चले गये।</verse>
				<verse number="23">उसी दिन सदूकी सम्‍प्रदाय के लोग येशु के पास आए। उनकी धारणा है कि मृत व्यक्‍ति का पुनरुत्‍थान नहीं होता।</verse>
				<verse number="24">उन्‍होंने येशु के सामने यह प्रश्‍न रखा, “गुरुवर! मूसा ने कहा है कि यदि कोई मनुष्‍य निस्‍सन्‍तान मर जाए, तो उसका भाई उसकी विधवा को ब्‍याह कर अपने भाई के लिए सन्‍तान उत्‍पन्न करे।</verse>
				<verse number="25">अब, हमारे यहाँ सात भाई थे। पहले ने विवाह किया किन्‍तु वह निस्‍सन्‍तान मर गया और अपनी पत्‍नी को अपने भाई के लिए छोड़ गया।</verse>
				<verse number="26">इसी प्रकार दूसरे और तीसरे भाई ने भी किया, और सातों भाइयों के साथ यही हुआ।</verse>
				<verse number="27">सब के अन्‍त में वह स्‍त्री मर गयी।</verse>
				<verse number="28">अब पुनरुत्‍थान होने पर वह सातों भाइयों में से किसकी पत्‍नी होगी? वह तो सब भाइयों की पत्‍नी रह चुकी है।”</verse>
				<verse number="29">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “ तुम लोग न तो धर्मग्रन्‍थ जानते हो और न परमेश्‍वर का सामर्थ्य, इसलिए भ्रम में पड़े हुए हो।</verse>
				<verse number="30">पुनरुत्‍थान होने पर न तो पुरुष विवाह करते और न स्‍त्रियाँ विवाह में दी जाती हैं, बल्‍कि वे स्‍वर्गदूतों के सदृश होते हैं −</verse>
				<verse number="31">जहाँ तक मृतकों के पुनरुत्‍थान का प्रश्‍न है, क्‍या तुम लोगों ने कभी यह वचन नहीं पढ़ा जो परमेश्‍वर ने तुम से कहा है:</verse>
				<verse number="32">‘मैं अब्राहम का परमेश्‍वर, इसहाक का परमेश्‍वर और याकूब का परमेश्‍वर हूँ’? वह मृतकों का नहीं, जीवितों का परमेश्‍वर है।”</verse>
				<verse number="33">यह सुन कर लोग उनकी शिक्षा पर बहुत चकित हुए।</verse>
				<verse number="34">जब फरीसियों ने यह सुना कि येशु ने सदूकियों का मुँह बन्‍द कर दिया है, तब वे इकट्ठे हो गये</verse>
				<verse number="35">और उन में से एक व्‍यवस्‍था के आचार्य ने येशु की परीक्षा लेने के लिए उन से पूछा,</verse>
				<verse number="36">“गुरुवर! व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ में सब से बड़ी आज्ञा कौन-सी है?”</verse>
				<verse number="37">येशु ने उस से कहा, “ ‘अपने प्रभु परमेश्‍वर को अपने सम्‍पूर्ण हृदय, सम्‍पूर्ण प्राण और सम्‍पूर्ण बुद्धि से प्रेम करो।’</verse>
				<verse number="38">यह सब से बड़ी और पहली आज्ञा है।</verse>
				<verse number="39">दूसरी आज्ञा इसी के सदृश है: ‘अपने पड़ोसी को अपने समान प्रेम करो।’</verse>
				<verse number="40">इन्‍हीं दो आज्ञाओं पर समस्‍त व्‍यवस्‍था और नबियों की शिक्षा अवलम्‍बित है।”</verse>
				<verse number="41">फरीसी अभी वहाँ एकत्र थे। येशु ने फरीसियों से पूछा,</verse>
				<verse number="42">“मसीह के विषय में तुम लोगों का क्‍या विचार है; वह किसके वंशज हैं?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “दाऊद के।”</verse>
				<verse number="43">इस पर येशु ने उनसे कहा, “तब दाऊद आत्‍मा की प्रेरणा से उन्‍हें प्रभु क्‍यों कहते हैं? उनका कथन है:</verse>
				<verse number="44">‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा, तुम सिंहासन की दाहिनी ओर बैठो, जब तक मैं तुम्‍हारे शत्रुओं को तुम्‍हारे पैरों तले न डाल दूँ।’</verse>
				<verse number="45">“यदि दाऊद उन्‍हें प्रभु कहते हैं, तो वह उनके वंशज कैसे हो सकते हैं?”</verse>
				<verse number="46">इसके उत्तर में कोई भी फरीसी येशु से एक शब्‍द भी नहीं बोल सका और उस दिन से किसी को उन से और प्रश्‍न करने का साहस नहीं हुआ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">उस समय येशु ने जनसमूह तथा अपने शिष्‍यों से कहा,</verse>
				<verse number="2">“शास्‍त्री और फरीसी मूसा की गद्दी पर बैठे हैं।</verse>
				<verse number="3">इसलिए वे तुम लोगों से जो कुछ कहें, वह करते और मानते रहो; परन्‍तु उनके जैसे कार्य मत करना,</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि वे कहते तो हैं, पर करते नहीं। वे धर्म-नियमों के ऐसे भारी बोझ बाँध कर लोगों के कन्‍धों पर लाद देते हैं जिन्‍हें ढोना कठिन है; परन्‍तु स्‍वयं उंगली से भी उन्‍हें उठाना नहीं चाहते।</verse>
				<verse number="5">वे अपना हर काम लोगों का ध्‍यान आकर्षित करने के लिए ही करते हैं। वे अपने तावीजों को चौड़ा और अपने वस्‍त्रों की झालरों को लम्‍बा बनाते हैं।</verse>
				<verse number="6">भोजों में सम्‍मानित स्‍थानों पर और सभागृहों में प्रमुख आसनों पर बैठना,</verse>
				<verse number="7">बाजारों में प्रणाम-प्रणाम सुनना और जनता द्वारा ‘गुरुवर’ कहलाना − यह सब उन्‍हें प्रिय लगता है।</verse>
				<verse number="8">“पर तुम ‘गुरुवर’ न कहलाना, क्‍योंकि तुम्‍हारा एक ही गुरु है और तुम सब भाई-बहिन हो।</verse>
				<verse number="9">पृथ्‍वी पर किसी को अपना ‘पिता’ न कहना, क्‍योंकि तुम्‍हारा एक ही पिता है, जो स्‍वर्ग में है।</verse>
				<verse number="10">तुम ‘धर्म-शिक्षक’ भी न कहलाना, क्‍योंकि तुम्‍हारा एक ही धर्म-शिक्षक है अर्थात् मसीह।</verse>
				<verse number="11">जो तुम में से सब से बड़ा है, वह तुम्‍हारा सेवक बने।</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि जो अपने-आपको ऊंचा करेगा, वह नीचा किया जाएगा, और जो अपने-आप को नीचा करेगा, वह ऊंचा किया जाएगा।</verse>
				<verse number="13">“ढोंगी शास्‍त्रियो और फरीसियो! धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम मनुष्‍यों के लिए स्‍वर्ग-राज्‍य का द्वार बन्‍द कर देते हो; न तो तुम स्‍वयं प्रवेश करते हो और न प्रवेश करने वालों को प्रवेश करने देते हो।</verse>
				<verse number="14">[“ढोंगी शास्‍त्रियो और फरीसियो! धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम विधवाओं की सम्‍पत्ति हड़प जाते हो और दिखावे के लिए लम्‍बी-लम्‍बी प्रार्थनाएँ करते हो। इस कारण तुम्‍हें अधिक दण्‍ड मिलेगा। ]</verse>
				<verse number="15">“ढोंगी शास्‍त्रियो और फरीसियो! धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम एक मनुष्‍य को अपने सम्‍प्रदाय में लाने के लिए जमीन-आसमान एक कर देते हो; परन्‍तु जब वह तुम्‍हारे सम्‍प्रदाय में आ जाता है, तो उसे अपने से दुगुना नारकीय बना देते हो।</verse>
				<verse number="16">“अन्‍धे पथ-प्रदर्शको! धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम कहते हो: यदि कोई मन्‍दिर की शपथ खाता है, तो इसका कोई महत्‍व नहीं; परन्‍तु यदि कोई मन्‍दिर के सोने के पात्र की शपथ खाता है, तो वह शपथ से बंध जाता है।</verse>
				<verse number="17">अरे मूर्खो और अन्‍धो! कौन बड़ा है − सोने का पात्र अथवा मन्‍दिर, जिस से वह सोने का पात्र पवित्र हो जाता है?</verse>
				<verse number="18">तुम यह भी कहते हो: यदि कोई वेदी की शपथ खाता है, तो इसका कोई महत्व नहीं; परन्‍तु यदि कोई वेदी पर रखी हुई भेंट की वस्‍तु की शपथ खाता है, तो वह बंध जाता है।</verse>
				<verse number="19">अन्‍धो! कौन बड़ा है − भेंट की वस्‍तु अथवा वेदी, जिस से वह वस्‍तु पवित्र हो जाती है?</verse>
				<verse number="20">इसलिए जो वेदी की शपथ खाता है, वह उसकी और उस पर रखी हुई सभी वस्‍तुओं की शपथ खाता है।</verse>
				<verse number="21">जो मन्‍दिर की शपथ खाता है, वह उसकी और उस में निवास करने वाले की शपथ खाता है</verse>
				<verse number="22">और जो स्‍वर्ग की शपथ खाता है, वह परमेश्‍वर के सिंहासन और उस पर बैठने वाले की शपथ खाता है।</verse>
				<verse number="23">“ढोंगी शास्‍त्रियो और फरीसियो! धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम पुदीने, सौंफ और जीरे का दशमांश तो देते हो, किन्‍तु धर्म-व्‍यवस्‍था की मुख्‍य बातों − न्‍याय, करुणा और विश्‍वास की उपेक्षा करते हो। तुम्‍हारे लिए उचित तो यह था कि तुम इन्‍हें करते रहते और उन को भी नहीं छोड़ते!</verse>
				<verse number="24">अन्‍धे पथ-प्रदर्शको! तुम मच्‍छर को तो छान देते हो, किन्‍तु ऊंट को निगल जाते हो।</verse>
				<verse number="25">“ढोंगी शास्‍त्रियो और फरीसियो! धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम कटोरे और थाली को बाहर से तो माँजते हो, किन्‍तु भीतर वे लूट-खसौट और असंयम से भरे हुए हैं।</verse>
				<verse number="26">अन्‍धे फरीसी! पहले भीतर से कटोरे को साफ कर, जिस से वह बाहर से भी साफ हो जाए।</verse>
				<verse number="27">“ढोंगी शास्‍त्रियो और फरीसियो! धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम पुती हुई कबरों के सदृश हो, जो बाहर से तो सुन्‍दर दीख पड़ती हैं, किन्‍तु भीतर से मुरदों की हड्डियों और हर तरह की गन्‍दगी से भरी हुई हैं।</verse>
				<verse number="28">इसी तरह तुम भी बाहर से लोगों को धार्मिक दीख पड़ते हो, किन्‍तु भीतर से तुम पाखण्‍ड और अधर्म से भरे हुए हो।</verse>
				<verse number="29">“ढोंगी शास्‍त्रियो और फरीसियो! धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम नबियों के मकबरे बनाते और धर्मात्‍माओं के स्‍मारक सँवारते हो</verse>
				<verse number="30">और यह कहते हो, ‘यदि हम अपने पूर्वजों के युग में होते, तो हम नबियों की हत्‍या करने में उनका साथ नहीं देते’।</verse>
				<verse number="31">इस तरह तुम लोग अपने विरुद्ध यह गवाही देते हो कि तुम नबियों के हत्‍यारों की सन्‍तान हो।</verse>
				<verse number="32">तो, अपने पूर्वजों की कसर पूरी कर लो।</verse>
				<verse number="33">“अरे साँपो! करैतों की संतान! तुम नरक के दण्‍ड से कैसे बचोगे?</verse>
				<verse number="34">सुनो! मैं तुम्‍हारे पास नबियों, ज्ञानियों और शास्‍त्रियों को भेजता हूँ। तुम उन में से कितनों को मार डालोगे और क्रूस पर चढ़ाओगे, कितनों को अपने सभागृहों में कोड़े लगाओगे और नगर-नगर में उनका पीछा करोगे,</verse>
				<verse number="35">जिससे पृथ्‍वी पर धर्मात्‍माओं का जितना रक्‍त बहाया गया − धर्मी हाबिल के रक्‍त से ले कर बेरेकयाह के पुत्र जकर्याह के रक्‍त तक, जिसे तुम लोगों ने मन्‍दिर और वेदी के बीच मार डाला था − वह सब तुम्‍हारे सिर पर पड़े।</verse>
				<verse number="36">मैं तुम से सच कहता हूँ, यह सब इस पीढ़ी के सिर पर पड़ेगा।</verse>
				<verse number="37">“ओ यरूशलेम नगरी! यरूशलेम नगरी! तू नबियों की हत्‍या करती है और अपने पास भेजे हुए संदेश-वाहकों को पत्‍थरों से मार डालती है। मैंने कितनी बार चाहा कि तेरी सन्‍तान को वैसे ही एकत्र कर लूँ, जैसे मुर्गी अपने बच्‍चों को अपने पंखों के नीचे एकत्र कर लेती है, परन्‍तु तूने मुझे यह करने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="38">देखो, अब तुम्‍हारा घर तुम्‍हारे लिए उजाड़ छोड़ दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="39">मैं तुम से कहता हूँ, अब से तुम मुझे तब तक नहीं देखोगे, जब तक तुम यह न कहोगे: ‘धन्‍य है वह, जो प्रभु के नाम से आता है।’ ”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">जब येशु मन्‍दिर से निकल कर जा रहे थे, तब उनके शिष्‍य उनके पास आए और उन्‍होंने मन्‍दिर की इमारतों की ओर उनका ध्‍यान आकर्षित किया।</verse>
				<verse number="2">येशु ने उनसे कहा, “तुम यह सब देख रहे हो न? मैं तुम से सच कहता हूँ, यहाँ एक पत्‍थर पर दूसरा पत्‍थर पड़ा नहीं रहेगा − सब ध्‍वस्‍त हो जाएगा।”</verse>
				<verse number="3">जब येशु जैतून पहाड़ पर बैठे थे, तब शिष्‍य एकान्‍त में उनके पास आए और बोले, “हमें बताइए, यह कब होगा? आपके आगमन और युग के अन्‍त का चिह्‍न क्‍या होगा?”</verse>
				<verse number="4">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “सावधान रहो। तुम्‍हें कोई नहीं बहकाए।</verse>
				<verse number="5">बहुत-से लोग मेरे नाम में आएँगे और कहेंगे: ‘मैं मसीह हूँ’, और वे बहुतों को बहका देंगे।</verse>
				<verse number="6">तुम युद्धों की चर्चा सुनोगे और युद्धों के बारे में अफवाहें सुनोगे। पर देखो, इस से मत घबराना, क्‍योंकि ऐसा होना अनिवार्य है। परन्‍तु यही अन्‍त नहीं है।</verse>
				<verse number="7">जाति के विरुद्ध जाति और राज्‍य के विरुद्ध राज्‍य उठ खड़ा होगा। जहाँ-तहाँ अकाल पड़ेंगे और भूकम्‍प आएँगे।</verse>
				<verse number="8">यह सब मानो प्रसव-पीड़ा का आरम्‍भ मात्र होगा।</verse>
				<verse number="9">“उस समय लोग तुम्‍हें पकड़वा कर घोर यन्‍त्रणा देंगे और मार डालेंगे। मेरे नाम के कारण सब जातियाँ तुम से घृणा करेंगी।</verse>
				<verse number="10">उन दिनों बहुत-से विश्‍वासियों के विश्‍वास का पतन होगा! वे एक दूसरे को पकड़वाएँगे और एक दूसरे से घृणा करेंगे।</verse>
				<verse number="11">बहुत-से झूठे नबी प्रकट होंगे और बहुतों को बहकाएँगे।</verse>
				<verse number="12">अधर्म बढ़ने से लोगों में प्रेम-भाव घट जाएगा,</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु जो अन्‍त तक स्‍थिर रहेगा, वही बचाया जाएगा।</verse>
				<verse number="14">राज्‍य का यह शुभ समाचार सारे संसार में सुनाया जाएगा, जिससे सब राष्‍ट्रों को इसकी साक्षी मिले; और तब अन्‍त आ जाएगा।</verse>
				<verse number="15">“इसलिए जब तुम पवित्र स्‍थान में ‘विनाशकारी घृणित वस्‍तु’ खड़ी हुई देखोगे, जिसकी चर्चा नबी दानिएल ने की है − पढ़ने वाला इसे समझ ले −</verse>
				<verse number="16">तो, जो लोग यहूदा प्रदेश में हों वे पहाड़ों पर भाग जाएँ;</verse>
				<verse number="17">जो छत पर हो, वह अपने घर का सामान लेने नीचे न उतरे;</verse>
				<verse number="18">जो खेत में हो, वह अपनी चादर ले आने के लिए पीछे न लौटे।</verse>
				<verse number="19">उन स्‍त्रियों के लिए शोक, जो उन दिनों गर्भवती या दूध पिलाती होंगी!</verse>
				<verse number="20">प्रार्थना करो कि तुम लोगों को शीतकाल में अथवा विश्राम दिवस को भागना न पड़े;</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि उन दिनों ऐसा घोर संकट होगा, जैसा सृष्‍टि के आरम्‍भ से अब तक न कभी हुआ है और न कभी होगा।</verse>
				<verse number="22">यदि वे दिन घटाये न जाते, तो कोई भी प्राणी नहीं बचता; किन्‍तु चुने हुए लोगों के कारण वे दिन घटा दिये जाएँगे।</verse>
				<verse number="23">“यदि उस समय कोई तुम से कहे, ‘देखो! मसीह यहाँ हैं’, अथवा ‘वह वहाँ हैं’, तो विश्‍वास नहीं करना;</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि झूठे मसीह तथा झूठे नबी प्रकट होंगे और ऐसे महान चिह्‍न तथा चमत्‍कार दिखाएँगे कि यदि सम्‍भव हो, तो वे चुने हुए लोगों को भी बहका दें।</verse>
				<verse number="25">देखो, मैंने तुम्‍हें पहले ही सचेत कर दिया है।</verse>
				<verse number="26">“यदि वे तुम से कहें, ‘देखो, वह निर्जन प्रदेश में हैं’, तो वहाँ नहीं जाना; अथवा, ‘देखो, वह यहाँ कोठरी में हैं’, तो विश्‍वास नहीं करना;</verse>
				<verse number="27">क्‍योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकल कर पश्‍चिम तक चमकती है, वैसे ही मानव-पुत्र का आगमन होगा।</verse>
				<verse number="28">“जहाँ कहीं लाश होगी, वहाँ गिद्ध इकट्ठे हो जाएँगे।</verse>
				<verse number="29">“उन दिनों के संकट के तुरन्‍त बाद सूर्य अन्‍धकारमय हो जाएगा, चन्‍द्रमा प्रकाश नहीं देगा, तारे आकाश से गिर जाएँगे और आकाश की शक्‍तियाँ विचलित हो जाएँगी।</verse>
				<verse number="30">तब आकाश में मानव-पुत्र का चिह्‍न दिखाई देगा। पृथ्‍वी की समस्‍त जातियाँ छाती पीटेंगी और मानव-पुत्र को सामर्थ्य और अपार महिमा के साथ आकाश के बादलों पर आते हुए देखेंगी।</verse>
				<verse number="31">वह तुरही की तुमुल ध्‍वनि के साथ अपने दूतों को भेजेगा और वे चारों दिशाओं से, विश्‍व के कोने-कोने से, उसके चुने हुए लोगों को एकत्र करेंगे।</verse>
				<verse number="32">“अंजीर के पेड़ से यह शिक्षा लो: जैसे ही उसकी टहनियाँ कोमल बन जाती हैं और उन में अंकुर फूटने लगते हैं, तो तुम जान जाते हो कि ग्रीष्‍मकाल निकट है।</verse>
				<verse number="33">इसी तरह जब तुम ये सब घटनाएँ देखोगे, तब जान लेना कि वह निकट है, वरन् द्वार पर ही है।</verse>
				<verse number="34">मैं तुम से सच कहता हूँ कि इस पीढ़ी का अन्‍त तब तक नहीं होगा जब तक ये सब बातें घटित नहीं हो जाएँगी।</verse>
				<verse number="35">आकाश और पृथ्‍वी टल जाएँ, तो टल जाएँ, परन्‍तु मेरे शब्‍द कदापि नहीं टल सकते।</verse>
				<verse number="36">“उस दिन और उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता − न स्‍वर्गदूत और न पुत्र। यह केवल पिता ही जानता है।</verse>
				<verse number="37">“जैसा नूह के दिनों में हुआ था, वैसा ही मानव-पुत्र के आगमन के समय होगा।</verse>
				<verse number="38">जलप्रलय होने के पहले, नूह के जलयान पर चढने के दिन तक, लोग खाते-पीते और शादी-ब्‍याह करते रहे।</verse>
				<verse number="39">जब तक जलप्रलय नहीं आया और उसने सब को बहा नहीं दिया, तब तक किसी को इसका कुछ भी पता नहीं था। मानव-पुत्र के आगमन के समय वैसा ही होगा।</verse>
				<verse number="40">उस समय दो पुरुष खेत में होंगे − एक उठा लिया जाएगा और दूसरा छोड़ दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="41">दो स्‍त्रियाँ चक्‍की पीसती होंगी − एक उठा ली जाएगी और दूसरी छोड़ दी जाएगी।</verse>
				<verse number="42">“इसलिए जागते रहो, क्‍योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्‍हारे प्रभु किस दिन आएँगे।</verse>
				<verse number="43">यह अच्‍छी तरह समझ लो: यदि घर के स्‍वामी को मालूम होता कि चोर रात के किस पहर आएगा, तो वह जागता रहता और अपने घर में सेंध लगने नहीं देता।</verse>
				<verse number="44">इसलिए तुम भी तैयार रहो, क्‍योंकि जिस घड़ी की तुम कल्‍पना भी नहीं करते, उसी घड़ी मानव-पुत्र आ जाएगा।</verse>
				<verse number="45">“वह विश्‍वास-पात्र और बुद्धिमान सेवक कौन है, जिसे उसके स्‍वामी ने अपने घर के अन्‍य सेवक-सेविकाओं पर नियुक्‍त किया है, ताकि वह निश्‍चित् समय पर उन्‍हें भोजन सामग्री बाँटा करे?</verse>
				<verse number="46">धन्‍य है वह सेवक, जिसका स्‍वामी लौटने पर उसे ऐसा करता हुआ पाए!</verse>
				<verse number="47">मैं तुम से सच कहता हूँ: वह उसे अपनी सारी सम्‍पत्ति पर अधिकारी नियुक्‍त करेगा।</verse>
				<verse number="48">“परन्‍तु यदि वह दुष्‍ट सेवक अपने मन में कहे, ‘मेरा स्‍वामी देर कर रहा है।’</verse>
				<verse number="49">और वह अपने साथी-सेवकों को पीटने लगे और शराबियों के साथ खाए-पिये,</verse>
				<verse number="50">तो उस सेवक का स्‍वामी ऐसे दिन आएगा, जब वह उसकी प्रतीक्षा नहीं कर रहा होगा और ऐसी घड़ी, जिसे वह नहीं जानता होगा।</verse>
				<verse number="51">तब स्‍वामी उसे कठोर दंड देगा। इस प्रकार उसका अन्‍त वही होगा जो ढोंगियों का होता है। वहाँ वह रोएगा और दाँत पीसेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">तब स्‍वर्ग का राज्‍य उन दस कुँआरियों के सदृश होगा, जो अपनी-अपनी मशाल ले कर दूल्‍हे की अगवानी करने निकलीं।</verse>
				<verse number="2">उन में से पाँच मूर्ख थीं और पाँच बुद्धिमती।</verse>
				<verse number="3">मूर्ख कुँआरियाँ अपनी मशाल के साथ तेल नहीं लायीं।</verse>
				<verse number="4">बुद्धिमती कुँआरियाँ अपनी मशाल के साथ-साथ कुप्‍पियों में तेल भी लायीं।</verse>
				<verse number="5">दूल्‍हे के आने में देर हो जाने पर सब ऊंघने लगीं और सो गयीं।</verse>
				<verse number="6">आधी रात को पुकार होने लगी, ‘देखो, दूल्‍हा आ रहा है। उसकी अगवानी करने जाओ।’</verse>
				<verse number="7">तब सब कुँआरियाँ उठीं और अपनी-अपनी मशाल सँवारने लगीं।</verse>
				<verse number="8">मूर्ख कुँआरियों ने बुद्धिमतियों से कहा, ‘अपने तेल में से थोड़ा हमें दे दो, क्‍योंकि हमारी मशालें बुझ रही हैं’।</verse>
				<verse number="9">बुद्धिमतियों ने उत्तर दिया, ‘क्‍या जाने, कहीं हमारे और तुम्‍हारे लिए तेल पूरा न हो। अच्‍छा हो, तुम लोग दुकान जाकर अपने लिए तेल खरीद लो।’</verse>
				<verse number="10">वे तेल खरीदने गयी ही थीं कि दूल्‍हा आ पहुँचा। जो तैयार थीं, उन्‍होंने उसके साथ विवाह-भवन में प्रवेश किया और द्वार बन्‍द हो गया।</verse>
				<verse number="11">बाद में शेष कुँआरियाँ आयीं और बोलीं, ‘प्रभु! प्रभु! हमारे लिए द्वार खोल दीजिए।’</verse>
				<verse number="12">इस पर उसने उत्तर दिया, ‘मैं तुम से सच कहता हूँ: मैं तुम्‍हें नहीं जानता।’</verse>
				<verse number="13">“इसलिए जागते रहो, क्‍योंकि तुम न तो उस दिन को जानते हो और न उस घड़ी को।</verse>
				<verse number="14">“स्‍वर्ग का राज्‍य उस मनुष्‍य के सदृश है, जिसने विदेश जाते समय अपने सेवकों को बुलाया और उन्‍हें अपनी सम्‍पत्ति सौंप दी।</verse>
				<verse number="15">उसने प्रत्‍येक को उसकी योग्‍यता के अनुसार दिया: एक सेवक को सोने के पाँच सिक्‍के दूसरे को सोने के दो सिक्‍के और तीसरे को सोने का एक सिक्‍का दिया। इसके बाद वह विदेश चला गया।</verse>
				<verse number="16">जिसे पाँच सिक्‍के मिले थे, उसने तुरन्‍त जा कर उनके साथ लेन-देन किया तथा और पाँच सिक्‍के कमा लिये।</verse>
				<verse number="17">इसी तरह जिसे दो सिक्‍के मिले थे, उसने और दो सिक्‍के कमा लिये।</verse>
				<verse number="18">लेकिन जिसे एक सिक्‍का मिला था, वह गया और उसने भूमि खोद कर अपने स्‍वामी का धन छिपा दिया।</verse>
				<verse number="19">“बहुत समय बाद उन सेवकों के स्‍वामी ने लौट कर उन से लेखा लिया।</verse>
				<verse number="20">जिसे पाँच सिक्‍के मिले थे, उसने और पाँच सिक्‍के ला कर कहा, ‘स्‍वामी! आपने मुझे पाँच सिक्‍के सौंपे थे। देखिए, मैंने और पाँच सिक्‍के कमाए।’</verse>
				<verse number="21">उसके स्‍वामी ने उससे कहा, ‘शाबाश, भले और ईमानदार सेवक! तुम थोड़े में ईमानदार रहे, मैं तुम्‍हें बहुत वस्‍तुओं पर अधिकार दूँगा। अपने स्‍वामी के आनन्‍द में सहभागी हो।’</verse>
				<verse number="22">इसके बाद वह आया, जिसे दो सिक्‍के मिले थे। उसने कहा, ‘स्‍वामी! आपने मुझे दो सिक्‍के सौंपे थे। देखिए, मैंने और दो सिक्‍के कमाए।’</verse>
				<verse number="23">उसके स्‍वामी ने उससे कहा, ‘शाबाश, भले और ईमानदार सेवक! तुम थोड़े में ईमानदार रहे, मैं तुम्‍हें बहुत वस्‍तुओं पर अधिकार दूँगा। अपने स्‍वामी के आनन्‍द में सहभागी हो।’</verse>
				<verse number="24">अन्‍त में वह आया, जिसे एक सिक्‍का मिला था। उसने कहा, ‘स्‍वामी! मुझे मालूम था कि आप कठोर व्यक्‍ति हैं। आपने जहाँ नहीं बोया, वहाँ काटते हैं और जहाँ नहीं बिखेरा, वहाँ बटोरते हैं।</verse>
				<verse number="25">इसलिए मैं डर गया और मैंने जा कर आपका धन भूमि में छिपा दिया। देखिए, यह रहा आपका धन!’</verse>
				<verse number="26">स्‍वामी ने उसे उत्तर दिया, ‘दुष्‍ट और आलसी सेवक! तुझे मालूम था कि मैंने जहाँ नहीं बोया, वहाँ काटता हूँ और जहाँ नहीं बिखेरा, वहाँ बटोरता हूँ,</verse>
				<verse number="27">तो तुझे मेरा धन महाजनों के यहाँ जमा करना चाहिए था। तब मैं लौटने पर उसे ब्‍याज सहित ले लेता।</verse>
				<verse number="28">सेवको! यह सिक्‍का इस से ले लो और जिसके पास दस सिक्‍के हैं, उस को दे दो;</verse>
				<verse number="29">क्‍योंकि जिसके पास है, उस को और दिया जाएगा और उसके पास बहुत हो जाएगा; लेकिन जिसके पास नहीं है, उससे वह भी ले लिया जाएगा, जो उसके पास है।</verse>
				<verse number="30">और इस निकम्‍मे सेवक को बाहर, अन्‍धकार में फेंक दो। वहाँ यह रोएगा और दाँत पीसेगा।</verse>
				<verse number="31">“जब मानव-पुत्र अपनी महिमा में आएगा और सब स्‍वर्गदूत उस के साथ आएँगे, तब वह अपने महिमामय सिंहासन पर विराजमान होगा।</verse>
				<verse number="32">और सब जातियाँ उसके सम्‍मुख एकत्र की जाएँगी। जिस तरह चरवाहा भेड़ों को बकरियों से अलग करता है, उसी तरह वह उन लोगों को एक दूसरे से अलग करेगा।</verse>
				<verse number="33">वह भेड़ों को अपनी दाहिनी ओर और बकरियों को अपनी बायीं और खड़ा करेगा।</verse>
				<verse number="34">“तब राजा अपनी दाहिनी ओर के लोगों से कहेगा, ‘मेरे पिता के कृपापात्रो! आओ और उस राज्‍य के अधिकारी बनो, जो सृष्‍टि के आरम्‍भ से तुम्‍हारे लिए तैयार किया गया है;</verse>
				<verse number="35">क्‍योंकि मैं भूखा था और तुम ने मुझे भोजन खिलाया। मैं प्‍यासा था और तुम ने मुझे पानी पिलाया। मैं परदेशी था और तुम ने मुझे अपने यहाँ ठहराया।</verse>
				<verse number="36">मैं नंगा था और तुम ने मुझे वस्‍त्र पहिनाया। मैं बीमार था और तुम ने मेरी देखभाल की। मैं बन्‍दी था और तुम मुझ से मिलने आए।’</verse>
				<verse number="37">“इस पर धर्मी उस से कहेंगे, ‘प्रभु! हम ने कब आप को भूखा देखा और भोजन खिलाया? कब प्‍यासा देखा और पानी पिलाया?</verse>
				<verse number="38">हम ने कब आप को परदेशी देखा और अपने यहाँ ठहराया? कब नंगा देखा और वस्‍त्र पहिनाया?</verse>
				<verse number="39">कब आप को बीमार या बन्‍दी देखा और आप से मिलने आए?’</verse>
				<verse number="40">“राजा उन्‍हें यह उत्तर देगा, ‘मैं तुम से सच कहता हूँ, जो कुछ तुम ने मेरे इन छोटे से छोटे भाई-बहिनों में से किसी एक के लिए किया, वह तुम ने मेरे लिए ही किया।’</verse>
				<verse number="41">“तब राजा अपनी बायीं ओर के लोगों से कहेगा, ‘शापित लोगो! मुझ से दूर हो और उस अनन्‍त आग में जा पड़ो, जो शैतान और उसके दूतों के लिए तैयार की गयी है;</verse>
				<verse number="42">क्‍योंकि मैं भूखा था और तुम लोगों ने मुझे भोजन नहीं खिलाया। मैं प्‍यासा था और तुम ने मुझे पानी नहीं पिलाया।</verse>
				<verse number="43">मैं परदेशी था और तुम ने मुझे अपने यहाँ नहीं ठहराया। मैं नंगा था और तुम ने मुझे वस्‍त्र नहीं पहिनाया। मैं बीमार और बन्‍दी था और तुम ने मेरी देखभाल नहीं की।’</verse>
				<verse number="44">“इस पर वे पूछेंगे, ‘प्रभु! हम ने कब आप को भूखा, प्‍यासा, परदेशी, नंगा, बीमार या बन्‍दी देखा और आपकी सेवा नहीं की?’</verse>
				<verse number="45">“तब राजा उन्‍हें उत्तर देगा, ‘मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ: जो कुछ तुम ने मेरे इन छोटे से छोटे भाई-बहिनों में से किसी एक के लिए नहीं किया, वह तुम ने मेरे लिए भी नहीं किया।’</verse>
				<verse number="46">और ये अनन्‍त दण्‍ड भोगने जाएँगे, परन्‍तु धर्मी जन शाश्‍वत जीवन में प्रवेश करेंगे।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">इन सब उपदेशों को समाप्‍त करने के पश्‍चात् येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा,</verse>
				<verse number="2">“तुम जानते हो कि दो दिन बाद पास्‍का (फसह) का पर्व है। तब मानव-पुत्र क्रूस पर चढ़ाये जाने के लिए पकड़वाया जाएगा।”</verse>
				<verse number="3">अब काइफा नामक प्रधान महापुरोहित के महल में अन्‍य महापुरोहित और समाज के धर्मवृद्ध एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने आपस में यह परामर्श किया कि हम किस प्रकार येशु को छल से गिरफ्‍तार करें और उन्‍हें मार डालें।</verse>
				<verse number="5">परन्‍तु वे कहते थे, “पर्व के दिनों में नहीं। कहीं ऐसा न हो कि जनता में दंगा हो जाए।”</verse>
				<verse number="6">जब येशु बेतनियाह गाँव में शिमोन कुष्‍ठरोगी के यहाँ थे,</verse>
				<verse number="7">तब एक महिला संगमरमर के पात्र में बहुमूल्‍य इत्र ले कर आयी। येशु भोजन कर ही रहे थे कि उसने उनके सिर पर इत्र उंडेल दिया।</verse>
				<verse number="8">शिष्‍य यह देख कर झुंझला उठे और बोले, “यह अपव्‍यय क्‍यों?</verse>
				<verse number="9">यह इत्र ऊंचे दामों पर बिक सकता था और इसकी बिक्री से प्राप्‍त धनराशि गरीबों में बाँटी जा सकती थी।”</verse>
				<verse number="10">येशु को इसका पता चला और उन्‍होंने उन से कहा, “तुम इस महिला को क्‍यों तंग कर रहे हो? इसने मेरे लिए भला काम किया है।</verse>
				<verse number="11">गरीब तो सदा तुम लोगों के साथ रहेंगे, किन्‍तु मैं सदा तुम्‍हारे साथ नहीं रहूँगा।</verse>
				<verse number="12">मेरे शरीर पर यह इत्र लगाकर इसने मेरे गाड़े जाने की तैयारी में कार्य किया है।</verse>
				<verse number="13">मैं तुम से सच कहता हूँ: सारे संसार में जहाँ कहीं यह शुभ समाचार सुनाया जाएगा, वहाँ इस स्‍त्री की स्‍मृति में इसके इस कार्य की भी चर्चा की जाएगी।”</verse>
				<verse number="14">तब बारह प्रेरितों में से एक, जो यूदस इस्‍करियोती कहलाता है, महापुरोहितों के पास गया</verse>
				<verse number="15">और उनसे कहा, “यदि मैं येशु को आप लोगों के हाथ पकड़वा दूँ, तो आप मुझे क्‍या देंगे?” उन्‍होंने यूदस को चाँदी के तीस सिक्‍के तौल कर दिए।</verse>
				<verse number="16">उस समय से वह येशु को पकड़वाने का अनुकूल अवसर ढूँढ़ने लगा।</verse>
				<verse number="17">बेखमीर रोटी के पर्व के पहले दिन शिष्‍य येशु के पास आ कर बोले, “आप क्‍या चाहते हैं? हम कहाँ आपके लिए पास्‍का पर्व के भोज की तैयारी करें?”</verse>
				<verse number="18">येशु ने उत्तर दिया, “नगर में अमुक के पास जाओ और उससे कहो, ‘गुरुवर कहते हैं − मेरा समय निकट आ गया है, मैं अपने शिष्‍यों के साथ तुम्‍हारे यहाँ पास्‍का-पर्व का भोजन करूँगा।’ ”</verse>
				<verse number="19">येशु ने जैसा आदेश दिया, शिष्‍यों ने वैसा ही किया और पास्‍का-पर्व के भोज की तैयारी कर ली।</verse>
				<verse number="20">सन्‍ध्‍या हो जाने पर येशु बारहों शिष्‍यों के साथ भोजन करने बैठे।</verse>
				<verse number="21">उनके भोजन करते समय येशु ने कहा, “मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ: तुम में से एक मुझे पकड़वा देगा।”</verse>
				<verse number="22">यह सुनकर शिष्‍य बहुत उदास हो गये और एक-एक कर उनसे पूछने लगे, “प्रभु! कहीं वह मैं तो नहीं हूँ?”</verse>
				<verse number="23">येशु ने उत्तर दिया, “जो मेरे साथ थाली में हाथ डाल रहा है, वही मुझे पकड़वाएगा।</verse>
				<verse number="24">मानव-पुत्र तो जा रहा है, जैसा कि उसके विषय में धर्मग्रन्‍थ में लिखा है; परन्‍तु धिक्‍कार है उस मनुष्‍य को, जो मानव-पुत्र को पकड़वा रहा है! उस मनुष्‍य के लिए अच्‍छा यही होता कि वह उत्‍पन्न ही नहीं हुआ होता।”</verse>
				<verse number="25">येशु के विश्‍वासघाती शिष्‍य यूदस ने उनसे पूछा, “गुरुवर! कहीं वह मैं तो नहीं हूँ?” येशु ने उसे उत्तर दिया, “तुम ने ही कह दिया!”</verse>
				<verse number="26">शिष्‍यों के साथ भोजन करते समय येशु ने रोटी ली, आशिष माँग कर तोड़ी और शिष्‍यों को दी, और कहा, “लो, खाओ। यह मेरी देह है।”</verse>
				<verse number="27">तब उन्‍होंने कटोरा लिया और परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दिया और यह कहते हुए उसे शिष्‍यों को दिया, “तुम सब इस में से पियो;</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि यह विधान का मेरा रक्‍त है, जो बहुतों की पापक्षमा के लिए बहाया जा रहा है।</verse>
				<verse number="29">मैं तुम से कहता हूँ: मैं दाख का यह रस उस दिन तक नहीं पिऊंगा, जब तक मैं अपने पिता के राज्‍य में तुम्‍हारे साथ नया रस न पिऊं।”</verse>
				<verse number="30">भजन गाने के बाद येशु और उनके शिष्‍य जैतून पहाड़ पर चले गए।</verse>
				<verse number="31">उस समय येशु ने शिष्‍यों से कहा, “आज रात को मेरे विषय में तुम सब के विश्‍वास का पतन होगा; क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में यह लिखा है: ‘मैं चरवाहे को मारूँगा और झुण्‍ड की भेड़ें तितर-बितर हो जाएँगी’,</verse>
				<verse number="32">किन्‍तु अपने पुनरुत्‍थान के पश्‍चात् मैं तुम लोगों से पहले गलील प्रदेश को जाऊंगा।”</verse>
				<verse number="33">इस पर पतरस ने येशु से कहा, “चाहे आपके विषय में सब के विश्‍वास का पतन हो जाए; किन्‍तु मेरे विश्‍वास का पतन कभी नहीं होगा।”</verse>
				<verse number="34">येशु ने उसे उत्तर दिया, “मैं तुम से सच कहता हूँ: आज रात को, मुर्गे के बाँग देने से पहले ही, तुम मुझे तीन बार अस्‍वीकार करोगे।”</verse>
				<verse number="35">पतरस ने उन से कहा, “मुझे आपके साथ चाहे मरना ही क्‍यों न पड़े, मैं आप को कभी अस्‍वीकार नहीं करूँगा।” इसी प्रकार अन्‍य सब शिष्‍यों ने भी कहा।</verse>
				<verse number="36">तब येशु अपने शिष्‍यों के साथ गतसमनी नामक स्‍थान पर आए। वह उन से बोले, “तुम लोग यहाँ बैठो। मैं तब तक वहाँ प्रार्थना करने जाता हूँ।”</verse>
				<verse number="37">वह पतरस और जबदी के दोनों पुत्रों को अपने साथ ले गये। येशु उदास तथा व्‍याकुल होने लगे</verse>
				<verse number="38">और उन से बोले, “मैं अत्‍यन्‍त व्‍याकुल हूँ मानो मेरे प्राण निकल रहे हों! तुम यहाँ ठहरो और मेरे साथ जागते रहो।”</verse>
				<verse number="39">येशु कुछ आगे बढ़े और उन्‍होंने भूमि पर मुँह के बल गिर कर यह प्रार्थना की, “मेरे पिता! यदि हो सके, तो यह प्‍याला मुझ से टल जाए। फिर भी मेरी नहीं, बल्‍कि तेरी इच्‍छा पूरी हो।”</verse>
				<verse number="40">तब वह अपने शिष्‍यों के पास गये और उन्‍हें सोया हुआ देख कर पतरस से बोले, “क्‍या तुम लोग घण्‍टे भर भी मेरे साथ नहीं जाग सके?</verse>
				<verse number="41">जागते रहो और प्रार्थना करते रहो, जिससे तुम परीक्षा में न पड़ो। आत्‍मा तो तत्‍पर है, परन्‍तु शरीर दुर्बल।”</verse>
				<verse number="42">वह फिर दूसरी बार गये और उन्‍होंने यह प्रार्थना की, “मेरे पिता! यदि यह प्‍याला मेरे पिये बिना नहीं टल सकता, तो तेरी ही इच्‍छा पूरी हो।”</verse>
				<verse number="43">लौटने पर उन्‍होंने अपने शिष्‍यों को फिर सोया हुआ पाया, क्‍योंकि उनकी आँखें नींद से भारी हो रही थीं।</verse>
				<verse number="44">येशु उन्‍हें छोड़ कर फिर गये और उन्‍हीं शब्‍दों को दोहराते हुए उन्‍होंने तीसरी बार प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="45">इसके पश्‍चात् वह अपने शिष्‍यों के पास आए और उनसे कहा, “अब तक सो रहे हो? आराम कर रहे हो? देखो! वह घड़ी निकट आ गयी है। मानव-पुत्र पापियों के हाथ पकड़वाया जा रहा है।</verse>
				<verse number="46">उठो! हम चलें! देखो, मुझे पकड़वाने वाला निकट आ गया है।”</verse>
				<verse number="47">येशु यह कह ही रहे थे कि बारहों में से एक, अर्थात् यूदस आ गया। उसके साथ तलवारें और लाठियाँ लिये एक बड़ी भीड़ थी, जिसे महापुरोहितों और समाज के धर्मवृद्धों ने भेजा था।</verse>
				<verse number="48">पकड़वाने वाले ने उन्‍हें यह कहते हुए संकेत दिया था, “मैं जिसका चुम्‍बन करूँगा, वही है। उसे पकड़ लेना।”</verse>
				<verse number="49">उसने तुरन्‍त येशु के पास आ कर कहा, “गुरुवर! प्रणाम!” और उनका चुम्‍बन किया।</verse>
				<verse number="50">येशु ने उससे कहा, “मित्र! जो करने आए हो, उसे कर लो ।” तब लोग आगे बढ़ आए और उन्‍होंने येशु पर हाथ डाले और उन्‍हें गिरफ्‍तार कर लिया।</verse>
				<verse number="51">इस पर येशु के एक साथी ने अपनी तलवार खींच ली और प्रधान महापुरोहित के सेवक पर चला कर उसका कान उड़ा दिया।</verse>
				<verse number="52">येशु ने उससे कहा, “तलवार म्‍यान में कर लो, क्‍योंकि जो तलवार उठाते हैं, वे तलवार से ही मारे जाते हैं।</verse>
				<verse number="53">क्‍या तुम यह समझते हो कि मैं अपने पिता से सहायता नहीं माँग सकता? क्‍या वह इसी क्षण मेरे लिए स्‍वर्गदूतों की बारह से भी अधिक सेनाएँ नहीं भेज देगा?</verse>
				<verse number="54">लेकिन तब धर्मग्रन्‍थ का लेख कैसे पूरा होगा, जिसके अनुसार ऐसा होना अनिवार्य है?”</verse>
				<verse number="55">उस समय येशु ने भीड़ से कहा, “क्‍या तुम लोग मुझे डाकू समझते हो, जो तलवारें और लाठियाँ ले कर मुझे पकड़ने आए हो? मैं तो प्रतिदिन मन्‍दिर में बैठ कर शिक्षा दिया करता था, फिर भी तुम ने मुझे गिरफ्‍तार नहीं किया।</verse>
				<verse number="56">यह सब इसलिए हुआ कि नबियों के ग्रन्‍थों में जो लिखा है, वह पूरा हो जाए।” तब सब शिष्‍य येशु को छोड़कर भाग गये।</verse>
				<verse number="57">जिन्‍होंने येशु को गिरफ्‍तार किया था, वे उन्‍हें प्रधान महापुरोहित काइफा के यहाँ ले गये, जहाँ शास्‍त्री और धर्मवृद्ध इकट्ठे हो गये थे।</verse>
				<verse number="58">पतरस कुछ दूरी पर येशु के पीछे-पीछे गया। वह प्रधान महापुरोहित के भवन के आंगन तक गया और परिणाम जानने के लिए भीतर जाकर सेवकों के साथ बैठ गया।</verse>
				<verse number="59">महापुरोहित और सारी धर्म-महासभा येशु को मार डालने के उद्देश्‍य से उनके विरुद्ध झूठी गवाही खोज रही थी,</verse>
				<verse number="60">परन्‍तु वह मिली नहीं, यद्यपि बहुत-से झूठे गवाह सामने आए। अन्‍त में दो गवाह आकर बोले,</verse>
				<verse number="61">“इस व्यक्‍ति ने कहा था, ‘मैं परमेश्‍वर का मन्‍दिर ढा सकता हूँ और तीन दिनों में उसे फिर बना सकता हूँ।”</verse>
				<verse number="62">इस पर प्रधान महापुरोहित ने खड़ा हो कर येशु से कहा, “ये लोग तुम्‍हारे विरुद्ध जो गवाही दे रहे हैं, क्‍या इसका उत्तर तुम्‍हारे पास नहीं है?”</verse>
				<verse number="63">परन्‍तु येशु चुप रहे। तब प्रधान महापुरोहित ने येशु से कहा, “तुम्‍हें जीवन्‍त परमेश्‍वर की शपथ! यदि तुम मसीह हो, परमेश्‍वर के पुत्र हो, तो हमें बता दो।”</verse>
				<verse number="64">येशु ने उत्तर दिया, “आपने कह दिया। मैं आप लोगों से यह भी कहता हूँ, अब से आप मानव-पुत्र को सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की दाहिनी ओर विराजमान और आकाश के बादलों पर आता हुआ देखेंगे।”</verse>
				<verse number="65">इस पर प्रधान महापुरोहित ने अपने वस्‍त्र फाड़े और कहा, “इसने ईश-निन्‍दा की है। तो अब हमें गवाहों की जरूरत ही क्‍या है? अभी-अभी आप लोगों ने ईश-निन्‍दा सुनी है।</verse>
				<verse number="66">आप लोगों का क्‍या विचार है?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “यह प्राणदण्‍ड के योग्‍य है।”</verse>
				<verse number="67">तब उन्‍होंने येशु के मुँह पर थूका और उन्‍हें घूँसे मारे। कुछ लोगों ने उन्‍हें थप्‍पड़ मारते हुए यह कहा,</verse>
				<verse number="68">“मसीह! यदि तू नबी है, तो हमें बता कि तुझे किसने मारा?”</verse>
				<verse number="69">पतरस उस समय बाहर आंगन में बैठा हुआ था। एक सेविका ने पास आ कर उस से कहा, “तुम भी गलील-निवासी येशु के साथ थे।”</verse>
				<verse number="70">किन्‍तु उसने सब के सामने अस्‍वीकार करते हुए कहा, “मैं नहीं जानता कि तुम क्‍या कह रही हो।”</verse>
				<verse number="71">इसके बाद पतरस बाहर प्रवेश-द्वार पर चला गया। किन्‍तु एक दूसरी सेविका ने उसे देख लिया और वहाँ खड़े हुए लोगों से कहा, “यह व्यक्‍ति येशु नासरी के साथ था।”</verse>
				<verse number="72">पतरस ने शपथ खा कर फिर अस्‍वीकार किया और कहा, “मैं उस मनुष्‍य को नहीं जानता।”</verse>
				<verse number="73">इसके थोड़ी देर बाद आसपास खड़े लोग पतरस के पास आए और बोले, “निश्‍चय ही तुम भी उन्‍हीं लोगों में से एक हो। यह तो तुम्‍हारी बोली से ही स्‍पष्‍ट है।”</verse>
				<verse number="74">तब पतरस अपने आप को कोसने और शपथ खा कर कहने लगा, “मैं उस मनुष्‍य को जानता तक नहीं।” ठीक उसी समय मुर्गे ने बाँग दी।</verse>
				<verse number="75">अब पतरस को येशु के वे शब्‍द स्‍मरण हुए जो उन्‍होंने उससे कहे थे: “मुर्गे के बाँग देने से पहले ही तुम मुझे तीन बार अस्‍वीकार करोगे,” और वह बाहर निकल कर फूट-फूट कर रोने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">जब प्रात:काल हुआ तब सब महापुरोहितों और समाज के धर्मवृद्धों ने परस्‍पर परामर्श किया कि येशु को मार डाला जाए।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने येशु को बाँधा और उन्‍हें ले जा कर राज्‍यपाल पिलातुस को सौंप दिया।</verse>
				<verse number="3">जब येशु के पकड़वाने वाले यूदस ने देखा कि उन्‍हें दण्‍डाज्ञा मिली है, तब उसे पश्‍चात्ताप हुआ और वह महापुरोहितों और धर्मवृद्धों के पास चाँदी के तीस सिक्‍के वापस ले आया, और बोला,</verse>
				<verse number="4">“मैंने निर्दोष रक्‍त का सौदा कर पाप किया है।” उन्‍होंने उत्तर दिया, “हमें इस से क्‍या! तुम जानो।”</verse>
				<verse number="5">इस पर यूदस ने चाँदी के सिक्‍के मन्‍दिर में फेंक दिये और वहाँ से चला गया। तब जा कर उसने फांसी लगा ली।</verse>
				<verse number="6">महापुरोहितों ने चाँदी के सिक्‍के उठा कर कहा, “इन्‍हें खजाने में जमा करना उचित नहीं है, यह तो रक्‍त की कीमत है।”</verse>
				<verse number="7">इसलिए आपस में परामर्श करने के बाद उन्‍होंने परदेशियों को दफनाने के लिए उन सिक्‍कों से कुम्‍हार की जमीन खरीद ली।</verse>
				<verse number="8">यही कारण है कि वह जमीन आज तक रक्‍त की जमीन कहलाती है।</verse>
				<verse number="9">इस प्रकार नबी यिर्मयाह का यह कथन पूरा हो गया: “उन्‍होंने चाँदी के तीस सिक्‍के लिये। वही मूल्‍य इस्राएल के वंशजों ने उस अमूल्‍य व्यक्‍ति के लिए निर्धारित किया था;</verse>
				<verse number="10">और उन्‍होंने ये सिक्‍के कुम्‍हार की जमीन के लिए दे दिये, जैसा कि प्रभु ने मुझे आदेश दिया था।”</verse>
				<verse number="11">अब येशु राज्‍यपाल के सामने खड़े थे। राज्‍यपाल ने उन से पूछा, “क्‍या तुम यहूदियों के राजा हो?” येशु ने उत्तर दिया, “आप स्‍वयं यह कह रहे हैं।”</verse>
				<verse number="12">महापुरोहित और धर्मवृद्ध उन पर अभियोग लगाते रहे, परन्‍तु येशु ने कोई उत्तर नहीं दिया।</verse>
				<verse number="13">इस पर पिलातुस ने येशु से कहा, “क्‍या तुम नहीं सुनते कि ये तुम्‍हारे विरुद्ध कितनी गवाहियाँ दे रहे हैं?”</verse>
				<verse number="14">फिर भी येशु ने उत्तर में एक शब्‍द भी नहीं कहा। इस पर राज्‍यपाल को बहुत आश्‍चर्य हुआ।</verse>
				<verse number="15">पर्व के ऐसे अवसर पर राज्‍यपाल लोगों की इच्‍छानुसार एक बन्‍दी को रिहा किया करता था।</verse>
				<verse number="16">उस समय बरअब्‍बा नामक एक कुख्‍यात व्यक्‍ति बन्‍दीगृह में था।</verse>
				<verse number="17">पिलातुस ने इकट्ठे हुए लोगों से कहा, “तुम क्‍या चाहते हो? मैं तुम्‍हारे लिए किसे रिहा करूँ − बरअब्‍बा को, अथवा येशु को जो मसीह कहलाता है?”</verse>
				<verse number="18">वह जानता था कि उन्‍होंने येशु को ईष्‍र्या से पकड़वाया है।</verse>
				<verse number="19">इसके अतिरिक्‍त जब पिलातुस न्‍यायासन पर बैठा हुआ था, तब उसकी पत्‍नी ने यह संदेश भेजा था, “इस धर्मात्‍मा के मामले में हाथ नहीं डालना, क्‍योंकि इसी के कारण मुझे आज स्‍वप्‍न में बहुत कष्‍ट हुआ है।”</verse>
				<verse number="20">इसी बीच महापुरोहितों और धर्मवृद्धों ने लोगों को बहका दिया कि वे बरअब्‍बा की मुक्‍ति और येशु की मृत्‍यु की माँग करें।</verse>
				<verse number="21">राज्‍यपाल ने लोगों से फिर पूछा, “तुम क्‍या चाहते हो? दोनों में से किसे तुम्‍हारे लिए रिहा करूँ?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “बरअब्‍बा को।”</verse>
				<verse number="22">इस पर पिलातुस ने उन से कहा, “तो, मैं येशु का क्‍या करूँ, जो मसीह कहलाता है?” सब ने उत्तर दिया, “इसे क्रूस पर चढ़ाया जाए।”</verse>
				<verse number="23">पिलातुस ने पूछा, “क्‍यों? इसने कौन-सा अपराध किया है?” किन्‍तु वे और भी जोर से चिल्‍ला उठे, “इसे क्रूस पर चढ़ाया जाए!”</verse>
				<verse number="24">जब पिलातुस ने देखा कि येशु को बचाने में उसे सफलता नहीं मिल रही है, वरन् उपद्रव बढ़ता ही जा रहा है, तो उसने पानी मँगा कर लोगों के सामने हाथ धोए और कहा, “मैं इस मनुष्‍य के रक्‍त का दोषी नहीं हूँ। तुम लोग जानो।”</verse>
				<verse number="25">सारी भीड़ ने उत्तर दिया, “इसका रक्‍त हम पर और हमारी सन्‍तान पर हो!”</verse>
				<verse number="26">तब पिलातुस ने उनके लिए बरअब्‍बा को मुक्‍त कर दिया और येशु को कोड़े लगवा कर क्रूस पर चढ़ाने के लिए सैनिकों के हवाले कर दिया।</verse>
				<verse number="27">इसके बाद राज्‍यपाल के सैनिक येशु को राजभवन के अन्‍दर ले गए और उन्‍होंने येशु के पास सारा सैन्‍य-दल एकत्र कर लिया।</verse>
				<verse number="28">उन्‍होंने येशु के कपड़े उतार कर उन्‍हें लाल चोगा पहनाया,</verse>
				<verse number="29">काँटों का मुकुट गूँथ कर उनके सिर पर रखा और उनके दाहिने हाथ में सरकण्‍डा थमा दिया। तब उनके सामने घुटने टेक कर उन्‍होंने यह कहते हुए उनका उपहास किया, “यहूदियों के राजा, प्रणाम!”</verse>
				<verse number="30">उन्‍होंने उन पर थूका और सरकण्‍डा ले कर उनके सिर पर मारा।</verse>
				<verse number="31">इस प्रकार उनका उपहास करने के बाद, उन्‍होंने येशु का चोगा उतार लिया और उन्‍हें उनके निजी कपड़े पहना दिये। तत्‍पश्‍चात् वे येशु को क्रूस पर चढ़ाने ले चले।</verse>
				<verse number="32">नगर से निकलते समय सैनिकों को शिमोन नामक कुरेने देश का एक निवासी मिला। उन्‍होंने उसे बेगार में पकड़ा कि वह येशु का क्रूस उठा कर ले चले।</verse>
				<verse number="33">वे उस स्‍थान पर पहुँचे, जो गुलगुता अर्थात् ‘खोपड़ी’ का स्‍थान कहलाता है।</verse>
				<verse number="34">वहाँ लोगों ने येशु को पित्त मिला हुआ दाखरस पीने को दिया। येशु ने उसे चखा, पर उसे पीना न चाहा।</verse>
				<verse number="35">सैनिकों ने येशु को क्रूस पर चढ़ाया और चिट्ठी डाल कर उनके वस्‍त्र आपस में बाँट लिये।</verse>
				<verse number="36">इसके बाद वे वहाँ बैठकर उन पर पहरा देने लगे।</verse>
				<verse number="37">येशु के सिर के ऊपर उनका दोषपत्र लटका दिया गया। वह इस प्रकार था: “यह यहूदियों का राजा येशु है।”</verse>
				<verse number="38">येशु के साथ ही उन्‍होंने दो डाकुओं को क्रूस पर चढ़ाया − एक को उनकी दाहिनी ओर और दूसरे को उनकी बायीं ओर।</verse>
				<verse number="39">उधर से आने-जाने वाले लोग येशु की निन्‍दा करते और सिर हिलाते हुए</verse>
				<verse number="40">यह कह रहे थे, “हे मन्‍दिर ढाने वाले और तीन दिनों में उसे फिर बना देने वाले! यदि तू परमेश्‍वर का पुत्र है, तो अपने को बचा और क्रूस से उतर आ”।</verse>
				<verse number="41">इसी तरह शास्‍त्रियों और धर्मवृद्धों के साथ महापुरोहित भी यह कहते हुए उनका उपहास कर रहे थे,</verse>
				<verse number="42">“इसने दूसरों को बचाया, किन्‍तु यह अपने को नहीं बचा सकता। यह तो इस्राएल का राजा है। अब यह क्रूस से उतरे, तो हम इस में विश्‍वास करेंगे।</verse>
				<verse number="43">यह परमेश्‍वर पर निर्भर रहा। यदि परमेश्‍वर इससे प्रसन्न है, तो अब इसे छुड़ाये; क्‍योंकि इसने कहा था, ‘मैं परमेश्‍वर का पुत्र हूँ।’ ”</verse>
				<verse number="44">जो डाकू येशु के साथ क्रूस पर चढ़ाए गये थे, वे भी इसी तरह येशु को भला-बुरा कह रहे थे।</verse>
				<verse number="45">दोपहर से लेकर तीन बजे तक समस्‍त पृथ्‍वी पर अँधेरा छाया रहा।</verse>
				<verse number="46">लगभग तीन बजे येशु ने ऊंचे स्‍वर से पुकारा, “एली! एली! लेमा सबकतानी?” अर्थात् “हे मेरे परमेश्‍वर! हे मेरे परमेश्‍वर! तूने मुझे क्‍यों त्‍याग दिया है?”</verse>
				<verse number="47">यह सुन कर पास खड़े लोगों में से कुछ बोले, “यह नबी एलियाह को पुकार रहा है।”</verse>
				<verse number="48">उन में से एक तुरन्‍त दौड़ कर पनसोख्‍ता ले आया। उसने उसे अम्‍लरस में डुबोया और सरकण्‍डे में लगा कर येशु को पीने को दिया।</verse>
				<verse number="49">कुछ लोगों ने कहा, “रहने दो! देखें, एलियाह इसे बचाने आते हैं या नहीं।”</verse>
				<verse number="50">तब येशु ने फिर ऊंचे स्‍वर से चिल्‍ला कर अपना प्राण त्‍याग दिया।</verse>
				<verse number="51">उसी समय मन्‍दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फट कर दो टुकड़े हो गया। पृथ्‍वी काँप उठी। चट्टानें फट गयीं।</verse>
				<verse number="52">कबरें खुल गयीं और बहुत-से मृत सन्‍तों के शरीर पुनर्जीवित हो गये।</verse>
				<verse number="53">वे येशु के पुनरुत्‍थान के बाद कबरों से निकले और पवित्र नगर जा कर बहुतों को दिखाई दिये।</verse>
				<verse number="54">शतपति और उसके साथ येशु पर पहरा देने वाले सैनिक भूकम्‍प और इन सब घटनाओं को देख कर अत्‍यन्‍त भयभीत हो गये और बोल उठे, “निश्‍चय ही, यह परमेश्‍वर का पुत्र था।”</verse>
				<verse number="55">वहाँ बहुत-सी स्‍त्रियाँ भी दूर से देख रही थीं। वे येशु की सेवा-परिचर्या करते हुए गलील प्रदेश से उनके साथ-साथ आयी थीं।</verse>
				<verse number="56">उनमें मरियम मगदलेनी, याकूब और यूसुफ की माता मरियम और जबदी के पुत्रों की माता थीं।</verse>
				<verse number="57">सन्‍ध्‍या हो जाने पर अरिमतियाह नगर का एक धनी सज्‍जन आया। उसका नाम यूसुफ था। वह स्‍वयं येशु का शिष्‍य बन गया था।</verse>
				<verse number="58">उसने पिलातुस के पास जाकर येशु का शव माँगा और पिलातुस ने आदेश दिया कि शव उसे सौंप दिया जाए।</verse>
				<verse number="59">यूसुफ ने शव ले जाकर उसे स्‍वच्‍छ मलमल के कफन में लपेटा</verse>
				<verse number="60">और उस नई कबर में रख दिया, जिसे उसने अपने लिए चट्टान में खुदवाया था। वह कबर के द्वार पर बड़ा पत्‍थर लुढ़का कर चला गया।</verse>
				<verse number="61">मरियम मगदलेनी और दूसरी मरियम वहाँ कबर के सामने बैठी हुई थीं।</verse>
				<verse number="62">दूसरे दिन अर्थात् शुक्रवार के बाद विश्राम दिवस पर, महापुरोहित और फरीसी एक साथ पिलातुस के यहाँ गये</verse>
				<verse number="63">और बोले, “श्रीमान! हमें याद है कि उस धोखेबाज ने अपने जीवनकाल में कहा था कि मैं तीन दिन बाद जी उठूँगा।</verse>
				<verse number="64">इसलिए तीसरे दिन तक कबर की सुरक्षा का आदेश दिया जाए। कहीं ऐसा न हो कि उसके शिष्‍य उसे चुरा कर ले जाएँ और जनता से कहें कि वह मृतकों में से जी उठा है। यह पिछला धोखा तो पहले से भी बुरा होगा।”</verse>
				<verse number="65">पिलातुस ने कहा, “तुम्‍हारे पास पहरेदार हैं। जाओ, और जैसा उचित समझो, सुरक्षा का प्रबन्‍ध करो।”</verse>
				<verse number="66">वे चले गये और उन्‍होंने कबर के मुँह पर रखे पत्‍थर पर मुहर लगायी और पहरा बैठा कर कबर को सुरक्षित कर दिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">विश्राम-दिवस के बाद, सप्‍ताह के प्रथम दिन, पौ फटते ही मरियम मगदलेनी और दूसरी मरियम कबर देखने आयीं।</verse>
				<verse number="2">एकाएक भारी भूकम्‍प हुआ और प्रभु का एक दूत स्‍वर्ग से उतरा। वह कबर के पास आया और पत्‍थर लुढ़का कर उस पर बैठ गया।</verse>
				<verse number="3">उसका मुखमण्‍डल बिजली की तरह चमक रहा था और उसके वस्‍त्र हिम के समान उज्‍ज्‍वल थे।</verse>
				<verse number="4">दूत को देख कर पहरेदार थर-थर काँपने लगे और मृतक-जैसे हो गये।</verse>
				<verse number="5">स्‍वर्गदूत ने स्‍त्रियों से कहा, “डरिए नहीं। मैं जानता हूँ कि आप लोग येशु को ढूँढ़ रही हैं, जो क्रूस पर चढ़ाए गये थे।</verse>
				<verse number="6">वह यहाँ नहीं हैं। वह जी उठे हैं, जैसा कि उन्‍होंने कहा था। आइए और वह जगह देख लीजिए, जहाँ वह रखे गये थे।</verse>
				<verse number="7">अब आप तुरन्‍त उनके शिष्‍यों के पास जाकर कहिए, ‘वह मृतकों में से जी उठे हैं। वह आप लोगों से पहले गलील प्रदेश जाएँगे। वहाँ आप लोग उनके दर्शन करेंगे।’ देखिए, मैंने आप लोगों को संदेश दे दिया है।”</verse>
				<verse number="8">स्‍त्रियाँ शीघ्र ही कबर के पास से चली गयीं और विस्‍मय तथा बड़े आनन्‍द के साथ उनके शिष्‍यों को यह समाचार सुनाने दौड़ीं।</verse>
				<verse number="9">येशु एकाएक मार्ग में उन स्‍त्रियों से मिले और बोले, “सुखी रहो!” वे येशु के समीप गईं और उनके चरणों को पकड़ कर उनकी वंदना की।</verse>
				<verse number="10">येशु ने उनसे कहा, “डरो नहीं। जाओ और मेरे भाइयों को यह सन्‍देश दो कि वे गलील प्रदेश को जाएँ। वहाँ वे मेरे दर्शन करेंगे।”</verse>
				<verse number="11">स्‍त्रियाँ मार्ग में ही थीं कि कुछ पहरेदार नगर में आए। उन्‍होंने महापुरोहितों को सब घटनाएँ सुनाईं।</verse>
				<verse number="12">महापुरोहितों ने धर्मवृद्धों से मिल कर परामर्श किया और सैनिकों को एक मोटी रकम देकर कहा,</verse>
				<verse number="13">“लोगों से कहना कि रात को जब हम सोये हुए थे, तो येशु के शिष्‍य आए और उसे चुरा ले गये।</verse>
				<verse number="14">यदि यह बात राज्‍यपाल के कान में पड़ गयी, तो हम उन्‍हें समझा देंगे और तुम्‍हारे लिए चिन्‍ता की कोई बात न होगी।”</verse>
				<verse number="15">पहरेदारों ने रुपया ले लिया और वैसा ही किया, जैसा उन्‍हें सिखाया गया था। यही कहानी फैल गयी और अब तक यहूदी लोगों में प्रचलित है।</verse>
				<verse number="16">तब ग्‍यारह शिष्‍य गलील प्रदेश में उस पहाड़ी पर गये, जहाँ जाने का येशु ने उन्‍हें आदेश दिया था।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने येशु को देख कर उनकी वंदना की; किन्‍तु किसी-किसी को सन्‍देह भी हुआ।</verse>
				<verse number="18">तब येशु ने उनके पास आकर कहा, “मुझे स्‍वर्ग में और पृथ्‍वी पर पूरा अधिकार दिया गया है।</verse>
				<verse number="19">इसलिए तुम जा कर सब जातियों को शिष्‍य बनाओ और उन्‍हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्‍मा के नाम पर बपतिस्‍मा दो।</verse>
				<verse number="20">मैंने तुम्‍हें जो-जो आदेश दिये हैं, उन सबका पालन करना उन्‍हें सिखाओ। देखो, मैं संसार के अन्‍त तक सदा तुम्‍हारे साथ हूँ।”</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="41">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">परमेश्‍वर के पुत्र येशु मसीह के शुभ समाचार का आरम्‍भ।</verse>
				<verse number="2">नबी यशायाह के ग्रन्‍थ में लिखा है, “परमेश्‍वर कहता है: देखो, मैं अपने दूत को तुम्‍हारे आगे भेज रहा हूँ। वह तुम्‍हारा मार्ग तैयार करेगा।</verse>
				<verse number="3">निर्जन प्रदेश में पुकारने वाले की आवाज: ‘प्रभु का मार्ग तैयार करो; उसके पथ सीधे कर दो।’ ”</verse>
				<verse number="4">इसी के अनुसार योहन बपतिस्‍मादाता निर्जन प्रदेश में प्रकट हुए। वह पापक्षमा के लिए पश्‍चात्ताप के बपतिस्‍मा का उपदेश देते थे।</verse>
				<verse number="5">समस्‍त यहूदा प्रदेश और सब यरूशलेम-निवासी योहन के पास आते और अपने पाप स्‍वीकार करते हुए यर्दन नदी में उन से बपतिस्‍मा ग्रहण करते थे।</verse>
				<verse number="6">योहन ऊंट के रोओं का वस्‍त्र पहने और कमर में चमड़े का पट्टा बाँधे रहते थे। उनका आहार टिड्डियाँ और वन का मधु था।</verse>
				<verse number="7">वह अपने उपदेश में कहते थे, “मुझ से अधिक शक्‍तिशाली व्यक्‍ति मेरे बाद आने वाले हैं। मैं तो झुक कर उनके जूते का फीता खोलने योग्‍य भी नहीं हूँ।</verse>
				<verse number="8">मैंने तुम लोगों को जल से बपतिस्‍मा दिया है, परन्‍तु वह तुम्‍हें पवित्र आत्‍मा से बपतिस्‍मा देंगे।”</verse>
				<verse number="9">उन दिनों येशु गलील प्रदेश के नासरत नगर से आए। उन्‍होंने यर्दन नदी में योहन से बपतिस्‍मा ग्रहण किया।</verse>
				<verse number="10">वह पानी से निकल ही रहे थे कि उन्‍होंने स्‍वर्ग को खुलते और आत्‍मा को अपने ऊपर कपोत के सदृश उतरते देखा</verse>
				<verse number="11">और स्‍वर्ग से यह वाणी सुनाई दी, “तू मेरा प्रिय पुत्र है। मैं तुझ पर अत्‍यन्‍त प्रसन्न हूँ ।”</verse>
				<verse number="12">तुरन्‍त आत्‍मा ने येशु को निर्जन प्रदेश जाने को बाध्‍य किया।</verse>
				<verse number="13">वह चालीस दिन निर्जन प्रदेश में रहे और शैतान ने उनकी परीक्षा ली। वह वन-पशुओं के साथ रहते थे और स्‍वर्गदूत उनकी सेवा-परिचर्या करते थे।</verse>
				<verse number="14">योहन के गिरफ्‍तार हो जाने के बाद येशु गलील प्रदेश में आए और यह कहते हुए परमेश्‍वर के शुभ समाचार का प्रचार करने लगे,</verse>
				<verse number="15">“समय पूरा हो चुका है। परमेश्‍वर का राज्‍य निकट आ गया है। पश्‍चात्ताप करो और शुभ समाचार पर विश्‍वास करो।”</verse>
				<verse number="16">गलील की झील के तट पर जाते हुए येशु ने सिमोन और उसके भाई अन्‍द्रेयास को देखा। वे झील में जाल डाल रहे थे, क्‍योंकि वे मछुए थे।</verse>
				<verse number="17">येशु ने उन से कहा, “मेरे पीछे आओ। मैं तुम्‍हें मनुष्‍यों के मछुए बनाऊंगा।”</verse>
				<verse number="18">और वे तुरन्‍त अपने जाल छोड़ कर उनके पीछे हो लिये।</verse>
				<verse number="19">कुछ आगे बढ़ने पर येशु ने जबदी के पुत्र याकूब और उसके भाई योहन को देखा। वे नाव में अपने जालों की मरम्‍मत कर रहे थे।</verse>
				<verse number="20">येशु ने उन्‍हें उसी समय बुलाया। वे अपने पिता जबदी को मजदूरों के साथ नाव में छोड़ कर उनके पीछे हो लिये।</verse>
				<verse number="21">येशु और उनके शिष्‍य कफरनहूम नगर में आए। विश्राम दिवस पर येशु तुरन्‍त सभागृह गये और वहाँ शिक्षा देने लगे।</verse>
				<verse number="22">लोग उनकी शिक्षा सुन कर आश्‍चर्यचकित हो गये; क्‍योंकि वह शास्‍त्रियों की तरह नहीं, बल्‍कि अधिकार के साथ उन्‍हें शिक्षा देते थे।</verse>
				<verse number="23">उस समय उनके सभागृह में एक मनुष्‍य था जो अशुद्ध आत्‍मा के वश में था। वह चिल्‍लाया,</verse>
				<verse number="24">“नासरत-निवासी येशु! हमें आपसे क्‍या काम? क्‍या आप हमें नष्‍ट करने आए हैं? मैं जानता हूँ कि आप कौन हैं: परमेश्‍वर के भेजे हुए पवित्र जन!”</verse>
				<verse number="25">येशु ने यह कहते हुए उसे डाँटा, “चुप रह! इस मनुष्‍य से बाहर निकल जा।”</verse>
				<verse number="26">अशुद्ध आत्‍मा उस मनुष्‍य को झकझोर कर ऊंचे स्‍वर से चिल्‍लाती हुई उसमें से निकल गयी।</verse>
				<verse number="27">सब चकित रह गये और एक दूसरे से पूछने लगे, “यह क्‍या है? यह तो नये प्रकार की शिक्षा है। वह अधिकार के साथ बोलते हैं। वह अशुद्ध आत्‍माओं को भी आदेश देते हैं और वे उनकी आज्ञा मानती हैं।”</verse>
				<verse number="28">येशु की चर्चा शीघ्र ही गलील प्रदेश के कोने-कोने में फैल गयी।</verse>
				<verse number="29">वे सभागृह से निकले और येशु याकूब और योहन के साथ सीधे सिमोन और अन्‍द्रेयास के घर गये।</verse>
				<verse number="30">सिमोन की सास बुखार में पड़ी हुई थी। लोगों ने तुरन्‍त उसके विषय में उन्‍हें बताया।</verse>
				<verse number="31">येशु उसके पास आये और उन्‍होंने हाथ पकड़ कर उसे उठाया। उसका बुखार उतर गया और वह उन लोगों के सेवा-सत्‍कार में लग गयी।</verse>
				<verse number="32">सन्‍ध्‍या समय, सूरज डूबने के बाद लोग सब रोगियों और भूतग्रस्‍तों को येशु के पास ले आये।</verse>
				<verse number="33">सारा नगर द्वार पर एकत्र हो गया।</verse>
				<verse number="34">येशु ने नाना प्रकार की बीमारियों से पीड़ित बहुत-से रोगियों को स्‍वस्‍थ किया और लोगों में से बहुत-से भूतों को निकाला। येशु भूतों को बोलने से रोकते थे, क्‍योंकि भूत जानते थे कि वह कौन हैं।</verse>
				<verse number="35">प्रात:काल, जब अंधेरा ही था, येशु उठे और घर से बाहर निकले। वह किसी एकान्‍त स्‍थान जा कर प्रार्थना करने लगे।</verse>
				<verse number="36">सिमोन और उसके साथी उनकी खोज में निकले,</verse>
				<verse number="37">और उन्‍हें पाते ही यह बोले, “सब लोग आप को ढूँढ़ रहे हैं।”</verse>
				<verse number="38">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “आओ, हम आसपास के अन्‍य कस्‍बों में चलें। मुझे वहाँ भी संदेश सुनाना है, क्‍योंकि इसीलिए तो मैं आया हूँ।”</verse>
				<verse number="39">और वह उनके सभागृहों में उपदेश देते और भूतों को निकालते हुए समस्‍त गलील प्रदेश में घूमने लगे।</verse>
				<verse number="40">एक कुष्‍ठरोगी येशु के पास आया और घुटने टेक कर उन से अनुनय-विनय करते हुए बोला, “आप चाहें, तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं।”</verse>
				<verse number="41">येशु को उस पर दया आयी। उन्‍होंने हाथ बढ़ाकर यह कहते हुए उसका स्‍पर्श किया, “मैं यही चाहता हूँ−तुम शुद्ध हो जाओ।”</verse>
				<verse number="42">उसी क्षण उसका कुष्‍ठरोग दूर हुआ और वह शुद्ध हो गया।</verse>
				<verse number="43">येशु ने उसे यह कड़ी चेतावनी देते हुए तुरन्‍त विदा किया,</verse>
				<verse number="44">“सावधान! किसी से कुछ भी न कहना, किन्‍तु जाओ और अपने आप को पुरोहित को दिखाओ और अपने शुद्धीकरण के लिए मूसा द्वारा निर्धारित भेंट चढ़ाओ, जिससे सब लोगों को मालूम हो जाए कि तुम स्‍वस्‍थ हो गए हो।”</verse>
				<verse number="45">परन्‍तु वह बाहर जा कर खुल कर इसकी चर्चा करने लगा और चारों ओर इस समाचार को फैलाने लगा। परिणाम यह हुआ कि येशु प्रकट रूप से नगरों में प्रवेश नहीं कर सके, वरन् वह निर्जन स्‍थानों में रहे। फिर भी लोग चारों ओर से उनके पास आते रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">जब कुछ दिनों बाद येशु कफरनहूम नगर लौटे, तो यह खबर फैल गयी कि वह घर पर हैं।</verse>
				<verse number="2">और इतने लोग इकट्ठे हो गये कि द्वार के सामने भी जगह नहीं रही। येशु उन्‍हें शुभ संदेश सुना ही रहे थे कि</verse>
				<verse number="3">कुछ लोग एक लकुवे के रोगी को चार आदमियों से उठवा कर उनके पास लाये।</verse>
				<verse number="4">भीड़ के कारण वे उसे येशु के सामने नहीं ला सके; इसलिए जहाँ येशु थे, उसके ऊपर की छत उन्‍होंने खोल दी और छेद से लकुवे के रोगी की चारपाई नीचे उतार दी।</verse>
				<verse number="5">येशु ने उन लोगों का विश्‍वास देख कर लकुवे के रोगी से कहा, “पुत्र! तुम्‍हारे पाप क्षमा हो गये।”</verse>
				<verse number="6">वहाँ कुछ शास्‍त्री बैठे हुए थे। वे मन में तर्क-वितर्क करने लगे, “यह मनुष्‍य ऐसे क्‍यों बोलता है?</verse>
				<verse number="7">यह ईश-निन्‍दा करता है। परमेश्‍वर के अतिरिक्‍त कौन पाप क्षमा कर सकता है?”</verse>
				<verse number="8">येशु ने तुरन्‍त अपनी आत्‍मा में जाना कि वे मन-ही-मन क्‍या सोच रहे हैं। उन्‍होंने शास्‍त्रियों से कहा, “तुम अपने मन में तर्क-वितर्क क्‍यों कर रहे हो?</verse>
				<verse number="9">अधिक सहज क्‍या है−लकुवे के रोगी से यह कहना, ‘तुम्‍हारे पाप क्षमा हो गये’, अथवा यह कहना, ‘उठो, अपनी चारपाई उठा कर चलो-फिरो?’</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु इसलिए कि तुम लोग यह जान लो कि मानव-पुत्र को पृथ्‍वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है”−येशु लकुवे के रोगी से बोले−</verse>
				<verse number="11">“मैं तुम से कहता हूँ, उठो और अपनी चारपाई उठा कर घर जाओ।”</verse>
				<verse number="12">वह उठ खड़ा हुआ और तुरन्‍त चारपाई उठा कर सब लोगों के देखते-देखते बाहर चला गया। सब-के-सब बड़े अचम्‍भे में पड़ गये और उन्‍होंने यह कहते हुए परमेश्‍वर की स्‍तुति की, “हम ने ऐसा कभी नहीं देखा।”</verse>
				<verse number="13">येशु फिर बाहर निकल कर झील के तट पर गये। सब लोग उनके पास आ गये और येशु ने उन्‍हें शिक्षा दी।</verse>
				<verse number="14">मार्ग में येशु ने हलफई के पुत्र लेवी को चुंगीघर में बैठा हुआ देखा और उससे कहा, “मेरे पीछे आओ”, और वह उठ कर उनके पीछे हो लिया।</verse>
				<verse number="15">एक दिन येशु लेवी के घर भोजन करने बैठे। उनके चुंगी-अधिकारी और पापी येशु और उनके शिष्‍यों के साथ भोज में सम्‍मिलित हुए−क्‍योंकि वे बड़ी संख्‍या में येशु के अनुयायी बन गये थे।</verse>
				<verse number="16">जब फरीसी दल के शास्‍त्रियों ने देखा कि येशु पापियों और चुंगी-अधिकारियों के साथ भोजन कर रहे हैं, तब उन्‍होंने उनके शिष्‍यों से कहा, “वह चुंगी-अधिकारियों और पापियों के साथ क्‍यों भोजन करते हैं?”</verse>
				<verse number="17">येशु ने यह सुनकर उन से कहा, “निरोगों को नहीं, बल्‍कि रोगियों को वैद्य की आवश्‍यकता होती है। मैं धार्मिकों को नहीं, पापियों को बुलाने आया हूँ।”</verse>
				<verse number="18">योहन के शिष्‍य और फरीसी किसी दिन उपवास कर रहे थे। कुछ लोग आ कर येशु से बोले, “योहन के शिष्‍य और फरीसी उपवास कर रहे हैं। आपके शिष्‍य उपवास क्‍यों नहीं करते?”</verse>
				<verse number="19">येशु ने उत्तर दिया, “जब तक दूल्‍हा साथ है, क्‍या बाराती उपवास कर सकते हैं? जब तक दूल्‍हा उनके साथ है, वे उपवास नहीं कर सकते हैं।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु वे दिन आएँगे, जब दूल्‍हा उनसे ले लिया जाएगा और उस दिन वे उपवास करेंगे।</verse>
				<verse number="21">“कोई व्यक्‍ति पुराने कपड़े पर कोरे कपड़े का पैबन्‍द नहीं सिलता। नहीं तो नया पैबन्‍द सिकुड़ कर पुराना कपड़ा फाड़ देता है और चीर बढ़ जाती है।</verse>
				<verse number="22">इसी प्रकार कोई व्यक्‍ति पुरानी मशकों में नया दाखरस नहीं भरता। नहीं तो दाखरस मशकों को फाड़ देता है और दाखरस तथा मशकें, दोनों बरबाद हो जाते हैं। नये दाखरस को नयी मशकों में ही रखते हैं।”</verse>
				<verse number="23">येशु किसी विश्राम के दिन गेहूँ के खेतों से हो कर जा रहे थे। उनके शिष्‍य राह चलते बालें तोड़ने लगे।</verse>
				<verse number="24">फरीसियों ने येशु से कहा, “देखिए, जो काम विश्राम के दिन मना है, ये क्‍यों वही कर रहे हैं?”</verse>
				<verse number="25">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “क्‍या तुम लोगों ने कभी यह नहीं पढ़ा कि जब दाऊद और उनके साथी भूखे थे और खाने को उनके पास कुछ नहीं था, तो दाऊद ने क्‍या किया था?</verse>
				<verse number="26">उसने महापुरोहित एबयातर के समय परमेश्‍वर के भवन में प्रवेश कर भेंट की रोटियाँ खायीं और अपने साथियों को भी खिलायीं। पुरोहितों को छोड़ किसी और को उन्‍हें खाने की आज्ञा तो नहीं थी।”</verse>
				<verse number="27">येशु ने उन से यह भी कहा, “विश्राम-दिवस मनुष्‍य के लिए बना है, न कि मनुष्‍य विश्राम-दिवस के लिए।</verse>
				<verse number="28">इसलिए मानव-पुत्र विश्राम-दिवस का भी स्‍वामी है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">येशु फिर सभागृह में गये। वहाँ एक मनुष्‍य था, जिसका हाथ सूख गया था।</verse>
				<verse number="2">कुछ लोग इस बात की ताक में थे कि येशु विश्राम के दिन उसे स्‍वस्‍थ करें, और वे उन पर दोष लगाएँ।</verse>
				<verse number="3">येशु ने सूखे हाथ वाले मनुष्‍य से कहा, “बीच में खड़े हो जाओ।”</verse>
				<verse number="4">तब येशु ने लोगों से पूछा, “विश्राम-दिवस पर भलाई करना उचित है या बुराई, प्राण बचाना या हत्‍या करना?” वे मौन रहे।</verse>
				<verse number="5">उनके हृदय की कठोरता देख कर येशु को दु:ख हुआ और वह उन पर क्रोध भरी दृष्‍टि दौड़ा कर उस मनुष्‍य से बोले, “अपना हाथ बढ़ाओ।” उसने अपना हाथ बढ़ाया और उसका हाथ अच्‍छा हो गया।</verse>
				<verse number="6">इस पर फरीसी बाहर निकल कर तुरन्‍त हेरोदेस-दल के साथ येशु के विरुद्ध परामर्श करने लगे कि हम किस तरह उनका विनाश करें।</verse>
				<verse number="7">येशु अपने शिष्‍यों के साथ झील की ओर चले गये। एक विशाल जनसमूह उनके पीछे-पीछे हो लिया। ये लोग गलील प्रदेश, यहूदा प्रदेश,</verse>
				<verse number="8">यरूशलेम नगर, इदूमिया देश और यर्दन नदी के उस पार तथा सोर और सीदोन के आसपास के प्रदेश से उनके पास आए थे; क्‍योंकि उन्‍होंने उनके कार्यों की चर्चा सुनी थी।</verse>
				<verse number="9">भीड़ के दबाव से बचने के लिए येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा कि वे उनके लिए एक नाव तैयार रखें;</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि उन्‍होंने बहुत-से लोगों को स्‍वस्‍थ किया था और रोगी उनका स्‍पर्श करने के लिए उन पर गिरे पड़ रहे थे।</verse>
				<verse number="11">अशुद्ध आत्‍माएँ भी येशु को देखते ही उनके सम्‍मुख गिर पड़तीं और चिल्‍लाकर कहती थीं, “आप परमेश्‍वर के पुत्र हैं।”</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु वह उन्‍हें यह कड़ी चेतावनी देते थे, “तुम मुझे प्रकट मत करो।”</verse>
				<verse number="13">येशु पहाड़ी पर चढ़े और जिन को चाहा, उन को अपने पास बुला लिया। वे उनके पास आए।</verse>
				<verse number="14">येशु ने उन में से बारह को नियुक्‍त किया, और उन्‍हें प्रेरित नाम दिया, जिससे वे लोग उनके साथ रहें और वह उन्‍हें भूतों को निकालने का अधिकार देकर शुभ-समाचार का प्रचार करने के लिए भेजें।</verse>
				<verse number="15"></verse>
				<verse number="16">येशु ने इन बारहों को नियुक्‍त किया: सिमोन को, जिसका नाम उन्‍होंने ‘पतरस’ रखा;</verse>
				<verse number="17">जबदी के पुत्र याकूब और उसके भाई योहन को, जिनका नाम उन्‍होंने बुअनेरगिस, अर्थात् गर्जन के पुत्र रखा;</verse>
				<verse number="18">अन्‍द्रेयास, फिलिप, बरतोलोमी, मत्ती, थोमस, हलफई के पुत्र याकूब, तदै और शिमोन ‘कनानी’ को</verse>
				<verse number="19">और यूदस इस्‍करियोती को, जिसने येशु को पकड़वाया।</verse>
				<verse number="20">येशु घर आए और फिर इतनी भीड़ एकत्र हो गयी कि उन लोगों को भोजन करने की भी फुरसत नहीं रही।</verse>
				<verse number="21">जब येशु के सम्‍बन्‍धियों ने यह सुना, तो वे उन को बलपूर्वक ले जाने के लिए निकले; क्‍योंकि वे कहते थे कि उन्‍हें अपनी सुध-बुध नहीं रह गयी है।</verse>
				<verse number="22">यरूशलेम से आये हुए शास्‍त्रियों ने भी यह कहा, “उसे बअलजबूल सिद्ध है” और “वह भूतों के नायक की सहायता से भूतों को निकालता है।”</verse>
				<verse number="23">येशु ने उन्‍हें अपने पास बुला कर दृष्‍टान्‍तों में उनसे कहा, “शैतान, शैतान को कैसे निकाल सकता है?</verse>
				<verse number="24">यदि किसी राज्‍य में फूट पड़ जाए तो वह राज्‍य टिक नहीं सकता।</verse>
				<verse number="25">यदि किसी घर में फूट पड़ जाए तो वह घर टिक नहीं सकता।</verse>
				<verse number="26">यदि शैतान अपने ही विरुद्ध विद्रोह करे तो उसके यहाँ फूट पड़ गयी और वह टिक नहीं सकता, बल्‍कि उसका अंत हो जाता है।</verse>
				<verse number="27">“कोई किसी बलवान् के घर में घुस कर उसकी सम्‍पत्ति तब तक नहीं लूट सकता, जब तक कि वह उस बलवान् को न बाँध ले। इसके बाद ही वह उसका घर लूट सकता है।</verse>
				<verse number="28">“मैं तुम से सच कहता हूँ, मनुष्‍य चाहे जो भी पाप या ईश-निन्‍दा करें, उन्‍हें सब की क्षमा मिल जाएगी;</verse>
				<verse number="29">परन्‍तु पवित्र आत्‍मा की निन्‍दा करने वाले को कभी भी क्षमा नहीं मिलेगी। वह अनन्‍त पाप का अपराधी है।”</verse>
				<verse number="30">येशु ने यह इसीलिए कहा कि शास्‍त्रियों ने उनके बारे में यह कहा था, “उसमें अशुद्ध आत्‍मा है।”</verse>
				<verse number="31">उस समय येशु की माता और भाई-बहिन आए। उन्‍होंने घर के बाहर से उन्‍हें बुला भेजा।</verse>
				<verse number="32">लोग येशु के चारों ओर बैठे हुए थे। उन्‍होंने येशु से कहा, “देखिए, आपकी माता, आपके भाई और आपकी बहिनें बाहर हैं। वे आप को पूछ रहे हैं।”</verse>
				<verse number="33">येशु ने उत्तर दिया, “कौन है मेरी माता, कौन हैं मेरे भाई-बहिन?”</verse>
				<verse number="34">फिर उन्‍होंने अपने चारों ओर बैठे हुए लोगों पर दृष्‍टि दौड़ायी और कहा, “ये हैं मेरी माता और मेरे भाई-बहिन।</verse>
				<verse number="35">जो व्यक्‍ति परमेश्‍वर की इच्‍छा पूरी करता है, वही है मेरा भाई, मेरी बहिन और मेरी माता।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">येशु फिर झील के किनारे शिक्षा देने लगे और उनके पास इतनी भीड़ इकट्ठी हो गयी कि उन्‍हें झील में एक नाव में चढ़कर बैठना पड़ा और सारी भीड़ झील की ओर मुख किए भूमि पर रही।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने दृष्‍टान्‍तों में उन्‍हें बहुत-सी बातों की शिक्षा दी। शिक्षा देते हुए उन्‍होंने कहा−</verse>
				<verse number="3">“सुनो! कोई किसान बीज बोने निकला।</verse>
				<verse number="4">बोते-बोते कुछ बीज मार्ग के किनारे गिरे और पक्षियों ने आ कर उन्‍हें चुग लिया।</verse>
				<verse number="5">कुछ बीज पथरीली भूमि पर गिरे, जहाँ उन्‍हें अधिक मिट्टी नहीं मिली। वे जल्‍दी ही उग गये, क्‍योंकि उनकी मिट्टी गहरी नहीं थी।</verse>
				<verse number="6">जब सूरज चढ़ने लगा, तो वे झुलस गये और जड़ न पकड़ने के कारण सूख गये।</verse>
				<verse number="7">कुछ बीज काँटों में गिरे और काँटों ने बढ़ कर उन्‍हें दबा दिया, इसलिए वे फल नहीं लाए।</verse>
				<verse number="8">कुछ बीज अच्‍छी भूमि पर गिरे। वे उग कर फले-फूले और तीस गुना या साठ गुना या सौ गुना फल लाए।”</verse>
				<verse number="9">अन्‍त में उन्‍होंने कहा, “जिसके सुनने के कान हों, वह सुन ले!”</verse>
				<verse number="10">जब येशु एकांत में थे तब उनके अनुयायियों और बारह प्रेरितों ने उन से दृष्‍टान्‍तों का अर्थ पूछा।</verse>
				<verse number="11">येशु ने उत्तर दिया, “परमेश्‍वर के राज्‍य का भेद तुम्‍हें दिया गया है; पर उन के लिए जो बाहर हैं प्रत्‍येक बात पहेली है,</verse>
				<verse number="12">जिससे ‘वे देखते हुए भी नहीं देखें और सुनते हुए भी नहीं समझें। कहीं ऐसा न हो कि वे प्रभु की ओर लौट आएँ और क्षमा प्राप्‍त करें।’ ”</verse>
				<verse number="13">येशु ने उन से कहा, “क्‍या तुम यह दृष्‍टान्‍त नहीं समझते? तो अन्‍य दृष्‍टान्‍तों को कैसे समझोगे?</verse>
				<verse number="14">बोने वाला परमेश्‍वर का वचन बोता है।</verse>
				<verse number="15">जो मार्ग के किनारे हैं, जहाँ वचन बोया जाता है: ये वे लोग हैं जिन्‍होंने परमेश्‍वर का वचन सुना, परन्‍तु शैतान तुरन्‍त ही आकर वह वचन ले जाता है, जो उन में बोया गया है।</verse>
				<verse number="16">इसी प्रकार, जो पथरीली भूमि में बोये जाते हैं: ये वे लोग हैं, जो वचन सुनते ही उसे प्रसन्नता से ग्रहण करते हैं;</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु उन में जड़ नहीं है और वे थोड़े ही दिन दृढ़ रहते हैं। वचन के कारण कष्‍ट या अत्‍याचार आ पड़ने पर, वे तुरन्‍त विचलित हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="18">दूसरे बीज जो काँटों में बोये जाते हैं: ये वे लोग हैं, जो वचन सुनते हैं;</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु संसार की चिन्‍ताएँ, धन का मोह और अन्‍य बातों की इच्‍छाएँ उन में प्रवेश कर वचन को दबा देती हैं और वह फल नहीं लाता।</verse>
				<verse number="20">जो अच्‍छी भूमि में बोये गये हैं: ये वे लोग हैं, जो वचन सुनते हैं, उसे ग्रहण करते हैं और फल लाते हैं−कोई तीस गुना, कोई साठ गुना, कोई सौ गुना।”</verse>
				<verse number="21">येशु ने उन से कहा, “क्‍या लोग इसलिए दीपक जलाते हैं कि उसे पैमाने अथवा पलंग के नीचे रखें? क्‍या वे उसे दीवट पर नहीं रखते?</verse>
				<verse number="22">ऐसा कुछ भी छिपा हुआ नहीं है, जो प्रकट नहीं किया जाएगा और कुछ भी गुप्‍त नहीं है, जो प्रकाश में नहीं लाया जाएगा।</verse>
				<verse number="23">जिसके सुनने के कान हों, वह सुन ले!”</verse>
				<verse number="24">येशु ने उन से कहा, “जो कुछ तुम सुनते हो, उसे ध्‍यान से सुनो। जिस नाप से तुम नापते हो, उसी नाप से तुम्‍हारे लिए भी नापा जाएगा बल्‍कि तुम्‍हें उससे कुछ अधिक ही दिया जाएगा;</verse>
				<verse number="25">क्‍योंकि जिसके पास है, उसी को और दिया जाएगा और जिसके पास नहीं है, उससे वह भी ले लिया जाएगा, जो उसके पास है।”</verse>
				<verse number="26">येशु ने उन से कहा, “परमेश्‍वर का राज्‍य उस मनुष्‍य के सदृश है, जो भूमि में बीज बोता है।</verse>
				<verse number="27">वह रात-दिन सोता-जागता है। और उधर बीज उगता है और बढ़ता जाता है। वह नहीं जानता है कि यह कैसे हो रहा है।</verse>
				<verse number="28">भूमि अपने आप फसल उत्‍पन्न करती है−पहले अंकुर, फिर बालें और तब बालों में पूर्ण विकसित दाने।</verse>
				<verse number="29">फसल तैयार होते ही वह हँसिया चलाने लगता है, क्‍योंकि कटनी का समय आ गया है।”</verse>
				<verse number="30">येशु ने कहा, “हम परमेश्‍वर के राज्‍य की तुलना किस से करें? हम किस दृष्‍टान्‍त द्वारा उसका वर्णन करें?</verse>
				<verse number="31">वह राई के दाने के सदृश है। जब वह भूमि में बोया जाता है तब वह पृथ्‍वी के सब बीजों में सब से छोटा बीज होता है।</verse>
				<verse number="32">परन्‍तु बोए जाने पर वह उगता है और वह पौधों से बड़ा हो जाता है, और उस में इतनी बड़ी-बड़ी शाखाएँ निकल आती हैं कि आकाश के पक्षी उसकी छाया में बसेरा कर सकते हैं।”</verse>
				<verse number="33">येशु ऐसे अनेक दृष्‍टान्‍तों द्वारा लोगों को उनकी समझ के अनुसार वचन सुनाते थे।</verse>
				<verse number="34">वह बिना दृष्‍टान्‍त के लोगों से कुछ नहीं कहते थे, लेकिन एकान्‍त में अपने शिष्‍यों को सब बातें समझा देते थे।</verse>
				<verse number="35">उसी दिन, सन्‍ध्‍या हो जाने पर येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “आओ, हम झील के उस पार चलें।”</verse>
				<verse number="36">लोगों को विदा करने के बाद शिष्‍य येशु को उसी नाव पर ले गये, जिस पर वह बैठे हुए थे। दूसरी नावें भी येशु के साथ चलीं।</verse>
				<verse number="37">तब झील में एक प्रचंड झंझावात उठा। लहरें इतने जोर से नाव से टकराईं कि वह पहले ही पानी से भर गई।</verse>
				<verse number="38">येशु नाव के पिछले भाग में तकिया लगाए सो रहे थे। शिष्‍यों ने उन्‍हें जगा कर कहा, “गुरुवर! हम डूब रहे हैं! क्‍या आप को इसकी कोई चिन्‍ता नहीं?”</verse>
				<verse number="39">येशु उठे और उन्‍होंने वायु को डाँटा और झील से कहा, “शान्‍त हो! थम जा!” वायु मन्‍द हो गयी और पूर्ण शान्‍ति छा गयी।</verse>
				<verse number="40">उन्‍होंने अपने शिष्‍यों से कहा, “तुम क्‍यों डरते हो? क्‍या तुम्‍हें अब तक विश्‍वास नहीं है?”</verse>
				<verse number="41">उन पर बड़ा भय छा गया और वे आपस में यह कहने लगे, “न जाने यह कौन हैं कि वायु और झील भी इनकी आज्ञा मानते हैं!”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">वे झील के उस पार गेरासेनियों के प्रदेश में आए।</verse>
				<verse number="2">येशु ज्‍यों ही नाव से उतरे, एक अशुद्धात्‍मा-ग्रस्‍त मनुष्‍य मकबरों से निकल कर उनके पास आया।</verse>
				<verse number="3">वह मकबरों में रहा करता था। अब कोई उसे जंजीर से भी नहीं बाँध पाता था;</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि वह बारम्‍बार बेड़ियों और जंजीरों से बाँधा गया था, किन्‍तु उसने जंजीरों को तोड़ डाला और बेड़ियों को टुकड़े-टुकड़े कर दिया था। उसे कोई भी वश में नहीं रख पाता था।</verse>
				<verse number="5">वह दिन-रात निरन्‍तर मकबरों में और पहाड़ों पर चिल्‍लाता और पत्‍थरों से अपने को घायल करता था।</verse>
				<verse number="6">वह येशु को दूर से देख कर दौड़ता हुआ आया और उन्‍हें दण्‍डवत् कर</verse>
				<verse number="7">ऊंचे स्‍वर से चिल्‍लाया, “हे येशु! सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के पुत्र! मुझ से आप को क्‍या काम? आप को परमेश्‍वर की शपथ, मुझे न सताइए।”</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि येशु उससे कह रहे थे, “अशुद्ध आत्‍मा! इस मनुष्‍य से निकल जा।”</verse>
				<verse number="9">येशु ने उससे पूछा, “तेरा नाम क्‍या है?” उसने उत्तर दिया, “मेरा नाम ‘सेना’ है, क्‍योंकि हम बहुत हैं।”</verse>
				<verse number="10">और वह येशु से बहुत अनुनय-विनय करता रहा कि हमें इस प्रदेश से नहीं निकालिए।</verse>
				<verse number="11">वहाँ पहाड़ी पर सूअरों का एक बड़ा झुण्‍ड चर रहा था।</verse>
				<verse number="12">अशुद्ध आत्‍माओं ने यह कहते हुए येशु से प्रार्थना की, “हमें सूअरों में भेज दीजिए। हमें उनमें प्रवेश करने दीजिए।”</verse>
				<verse number="13">येशु ने अनुमति दे दी। तब अशुद्ध आत्‍माएँ उस मनुष्‍य से निकल कर सूअरों में प्रविष्‍ट हो गईं, और लगभग दो हजार का वह झुण्‍ड ढाल पर से झील की ओर झपटा और उस में डूब कर मर गया।</verse>
				<verse number="14">सूअर चराने वाले भाग गये। उन्‍होंने नगर और बस्‍तियों में जाकर इसकी खबर फैला दी। लोग यह सब देखने आए कि क्‍या बात है।</verse>
				<verse number="15">वे येशु के पास आए और यह देख कर भयभीत हो गये कि वह भूतग्रस्‍त, जिस में पहले अशुद्ध आत्‍माओं की सेना थी, बैठा हुआ है। वह कपड़े पहिने हुए है, और स्‍वस्‍थमन है।</verse>
				<verse number="16">जिन्‍होंने यह सब अपनी आँखों से देखा था, उन्‍होंने लोगों को बताया कि भूतग्रस्‍त मनुष्‍य के साथ क्‍या हुआ और सूअरों पर क्‍या बीती।</verse>
				<verse number="17">तब गेरासेनी येशु से निवेदन करने लगे कि वह उनके प्रदेश से चले जाएँ।</verse>
				<verse number="18">येशु नाव पर चढ़ ही रहे थे कि उस मनुष्‍य ने, जो पहले भूतग्रस्‍त था, उनसे अनुरोध किया, “मुझे अपने साथ रहने दीजिए।”</verse>
				<verse number="19">उसका अनुरोध अस्‍वीकार करते हुए येशु ने उससे कहा, “अपने लोगों के पास अपने घर जाओ और उन्‍हें बताओ कि प्रभु ने तुम्‍हारे लिए कितना अधिक किया है और तुम पर किस तरह कृपा की है।”</verse>
				<verse number="20">वह चला गया और सारे दिकापुलिस क्षेत्र में यह सुनाने लगा कि येशु ने उसके लिए कितना अधिक किया है। और सब लोग चकित रह गए।</verse>
				<verse number="21">जब येशु नाव से झील के उस पार फिर आए, तो उनके पास एक विशाल जनसमूह एकत्र हो गया। वह झील के तट पर थे</verse>
				<verse number="22">कि सभागृह का एक अधिकारी आया। उसका नाम याईर था। वह येशु को देखते ही उनके चरणों पर गिर पड़ा</verse>
				<verse number="23">और यह कहते हुए अनुनय-विनय करने लगा, “मेरी बेटी मरने पर है। कृपया चलिए, और उस पर हाथ रखिए, जिससे वह स्‍वस्‍थ हो जाए और जीवित रह सके।”</verse>
				<verse number="24">येशु उसके साथ चले। एक बड़ी भीड़ उनके पीछे हो ली। लोग चारों ओर से उन पर गिरे पड़ रहे थे।</verse>
				<verse number="25">एक स्‍त्री बारह वर्ष से रक्‍तस्राव से पीड़ित थी।</verse>
				<verse number="26">अनेकानेक वैद्यों के इलाज के कारण उसे बहुत कष्‍ट सहना पड़ा था और सब कुछ खर्च करने पर भी उसे कोई लाभ नहीं हुआ था, बल्‍कि उसकी दशा और भी बिगड़ गयी थी।</verse>
				<verse number="27">उसने येशु के विषय में सुना था। वह भीड़ में पीछे से आई और उनका वस्‍त्र छू लिया,</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि वह कहती थी, “यदि मैं उनका वस्‍त्र ही छू लूँगी तो स्‍वस्‍थ हो जाऊंगी।”</verse>
				<verse number="29">उसका रक्‍तस्राव उसी क्षण सूख गया और उसने अपने शरीर में अनुभव किया कि वह रोग से मुक्‍त हो गयी है।</verse>
				<verse number="30">येशु ने भी उसी क्षण अपने में अनुभव किया कि उन से शक्‍ति निकली है। भीड़ में मुड़ कर उन्‍होंने पूछा, “किसने मेरा वस्‍त्र छुआ?”</verse>
				<verse number="31">उनके शिष्‍यों ने उन से कहा, “आप देख रहे हैं कि भीड़ आप पर गिरी पड़ रही है। तब भी आप पूछ रहे हैं, ‘किसने मेरा स्‍पर्श किया?’ ”</verse>
				<verse number="32">जिसने ऐसा किया था, उसका पता लगाने के लिए येशु ने चारों ओर दृष्‍टि दौड़ायी।</verse>
				<verse number="33">वह स्‍त्री, यह जान कर कि उसके साथ क्‍या हुआ है, डरती-काँपती हुई आयी और येशु के चरणों पर गिर पड़ी और सब कुछ सच-सच बता दिया।</verse>
				<verse number="34">येशु ने उससे कहा, “पुत्री! तुम्‍हारे विश्‍वास ने तुम्‍हें स्‍वस्‍थ किया है। शान्‍ति से जाओ और अपने रोग से मुक्‍त रहो।”</verse>
				<verse number="35">येशु यह कह ही रहे थे कि सभागृह के अधिकारी के यहाँ से लोग आए और बोले, “आपकी बेटी मर गयी है। अब गुरु जी को कष्‍ट देने की जरूरत ही क्‍या है?”</verse>
				<verse number="36">येशु ने उनकी बातचीत सुनी और सभागृह के अधिकारी से कहा, “डरिए नहीं। बस, विश्‍वास कीजिए।”</verse>
				<verse number="37">अब येशु ने पतरस, याकूब और याकूब के भाई योहन के अतिरिक्‍त अन्‍य किसी को भी अपने साथ आने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="38">जब वे सभागृह के अधिकारी के घर पहुँचे, तो येशु ने देखा कि कोलाहल मचा हुआ है और बड़ा रोना-चिल्‍लाना हो रहा है।</verse>
				<verse number="39">येशु भीतर गए और लोगों से बोले, “तुम लोग क्‍यों रो रहे हो? कोलाहल मचा रहे हो? लड़की मरी नहीं, बल्‍कि सो रही है।”</verse>
				<verse number="40">इस पर वे उनकी हँसी उड़ाने लगे। तब येशु ने सब को बाहर कर दिया और वह लड़की के माता-पिता और अपने साथियों के साथ उस जगह आए, जहाँ लड़की थी।</verse>
				<verse number="41">उन्‍होंने लड़की का हाथ पकड़ कर उससे कहा: “तलिथा कूम!” इसका अर्थ है: “ओ बालिका! मैं तुझ से कहता हूँ, उठ!”</verse>
				<verse number="42">बालिका उसी क्षण उठ खड़ी हुई और चलने-फिरने लगी, क्‍योंकि वह बारह वर्ष की थी। इस पर उन लोगों को बड़ा आश्‍चर्य हुआ।</verse>
				<verse number="43">येशु ने उन्‍हें दृढ़तापूर्वक आदेश दिया कि यह बात कोई न जान पाए और कहा, “इसे कुछ खाने को दो।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">येशु वहाँ से चले गए और अपने नगर में आए। उनके शिष्‍य भी उनके साथ गए।</verse>
				<verse number="2">वह विश्राम-दिवस पर सभागृह में शिक्षा देने लगे। बहुत-से लोगों ने सुना तो वे अचम्‍भे में पड़ कर कहने लगे, “यह सब इसे कहाँ से मिला? यह कौन-सी बुद्धि है, जो इसे दी गई है? यह कौन-सी शक्‍ति है, जिससे यह ऐसे आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करता है?</verse>
				<verse number="3">क्‍या यह वही बढ़ई नहीं है जो मरियम का पुत्र और याकूब, योसेस, यहूदा और शिमोन का भाई है? क्‍या इसकी बहिनें हमारे बीच नहीं रहती हैं?” इस प्रकार लोगों को येशु के विषय में भ्रम हो गया।</verse>
				<verse number="4">येशु ने उन से कहा, “अपने नगर, अपने कुटुम्‍ब और अपने घर को छोड़कर नबी का अपमान कहीं नहीं होता।”</verse>
				<verse number="5">वहाँ वह कोई सामर्थ्य का कार्य नहीं कर सके। उन्‍होंने केवल कुछ रोगियों पर हाथ रख कर उन्‍हें स्‍वस्‍थ किया।</verse>
				<verse number="6">उन लोगों के अविश्‍वास पर येशु को बड़ा आश्‍चर्य हुआ।</verse>
				<verse number="7">येशु शिक्षा देते हुए गाँव-गाँव में भ्रमण कर रहे थे। उन्‍होंने बारहों प्रेरितों को अपने पास बुलाया, और उन्‍हें अशुद्ध आत्‍माओं पर अधिकार देकर वह उन्‍हें दो-दो करके भेजने लगे।</verse>
				<verse number="8">येशु ने आदेश दिया कि वे लाठी के अतिरिक्‍त मार्ग के लिए कुछ भी नहीं ले जाएँ−न रोटी, न झोली, न फेंटे में पैसा।</verse>
				<verse number="9">वे पैरों में चप्‍पल पहिन सकते हैं, परन्‍तु दो कुरते नहीं पहिनें।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने उन से कहा, “जहाँ कहीं तुम किसी घर में प्रवेश करो, तो उस स्‍थान से विदा होने तक वहीं रहो।</verse>
				<verse number="11">यदि किसी स्‍थान पर लोग तुम्‍हारा स्‍वागत न करें और तुम्‍हारी बातें न सुनें, तो वहाँ से निकलने पर उनके विरुद्ध प्रमाण के लिए अपने पैरों की धूल झाड़ दो।”</verse>
				<verse number="12">वे चले गये। उन्‍होंने लोगों को पश्‍चात्ताप का संदेश सुनाया,</verse>
				<verse number="13">बहुत-से भूतों को निकाला और अनेक रोगियों पर तेल मल कर उन्‍हें स्‍वस्‍थ किया।</verse>
				<verse number="14">राजा हेरोदेस ने येशु की चर्चा सुनी, क्‍योंकि उनका नाम प्रसिद्ध हो गया था। लोग कहते थे, “योहन बपतिस्‍मादाता मृतकों में से जी उठे हैं, इसलिए उनमें ये चमत्‍कारिक शक्‍तियाँ क्रियाशील हैं।”</verse>
				<verse number="15">कुछ लोग कहते थे, “यह नबी एलियाह हैं।” अन्‍य लोग कहते थे, “यह नबियों की तरह ही कोई नबी हैं।”</verse>
				<verse number="16">हेरोदेस ने यह सब सुन कर कहा, “यह योहन ही है, जिसका सिर मैंने कटवाया था। वह जी उठा है।”</verse>
				<verse number="17">हेरोदेस ने अपने भाई फिलिप की पत्‍नी हेरोदियस के कारण सिपाही भेजकर योहन को गिरफ्‍तार किया और बन्‍दीगृह में डाल दिया था। हेरोदेस ने हेरोदियस से विवाह कर लिया था।</verse>
				<verse number="18">क्‍योंकि योहन ने हेरोदेस से कहा था, “अपने भाई की पत्‍नी को रखना आपके लिए उचित नहीं है”,</verse>
				<verse number="19">इस कारण हेरोदियस योहन से बैर करती थी और उसे मार डालना चाहती थी; किन्‍तु वह ऐसा नहीं कर पाती थी,</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि हेरोदेस योहन को धर्मात्‍मा और पवित्र पुरुष जान कर उनसे डरता था और उनकी रक्षा करता था। हेरोदेस उनके उपदेश सुन कर बड़े असमंजस में पड़ जाता था। फिर भी, वह उनकी बातें आनन्‍द से सुनता था।</verse>
				<verse number="21">हेरोदेस के जन्‍मदिवस पर हेरोदियस को एक सुअवसर मिला। अपने जन्‍मदिवस के उपलक्ष्य में हेरोदेस ने अपने दरबारियों, सेनापतियों और गलील प्रदेश के प्रतिष्‍ठित व्यक्‍तियों को भोज दिया।</verse>
				<verse number="22">उस अवसर पर हेरोदियस की बेटी ने अन्‍दर आ कर नृत्‍य किया और हेरोदेस तथा उसके अतिथियों को मुग्‍ध कर लिया। राजा ने लड़की से कहा, “जो भी चाहो, मुझ से माँगो। मैं तुम्‍हें दे दूँगा”,</verse>
				<verse number="23">और उसने बार-बार शपथ खा कर कहा, “जो भी माँगो, चाहे मेरा आधा राज्‍य ही क्‍यों न हो, मैं तुम्‍हें दे दूँगा।”</verse>
				<verse number="24">लड़की ने बाहर जा कर अपनी माँ से पूछा, “मैं क्‍या माँगूं?” उसने कहा, “योहन बपतिस्‍मादाता का सिर।”</verse>
				<verse number="25">वह तुरन्‍त राजा के पास दौड़ती हुई आयी और बोली, “मैं चाहती हूँ कि आप मुझे इसी समय एक थाल में योहन बपतिस्‍मादाता का सिर दे दें।”</verse>
				<verse number="26">राजा को धक्‍का लगा, परन्‍तु अपनी शपथ और अतिथियों के कारण वह उसकी माँग अस्‍वीकार करना नहीं चाहता था।</verse>
				<verse number="27">राजा ने तुरन्‍त जल्‍लाद को भेज कर योहन का सिर ले आने का आदेश दिया। वह गया। उस ने बन्‍दीगृह में उनका सिर काटा</verse>
				<verse number="28">और उसे थाल में ला कर लड़की को दिया और लड़की ने उसे अपनी माँ को दे दिया।</verse>
				<verse number="29">जब योहन के शिष्‍यों को इसका पता चला, तो वे आ कर उनका शव ले गये और उन्‍होंने उसे कबर में रख दिया।</verse>
				<verse number="30">प्रेरित लौट कर येशु के पास एकत्र हुए। उन्‍होंने येशु को वह सब कुछ बताया कि हम लोगों ने क्‍या-क्‍या किया और क्‍या-क्‍या सिखाया है।</verse>
				<verse number="31">तब येशु ने उनसे कहा, “तुम लोग अकेले ही मेरे साथ निर्जन स्‍थान में चलो और थोड़ा विश्राम कर लो”; क्‍योंकि इतने लोग आया-जाया करते थे कि उन्‍हें भोजन करने की भी फुरसत नहीं रहती थी।</verse>
				<verse number="32">इसलिए वे नाव पर चढ़ कर निर्जन स्‍थान की ओर एकांत में चले गए।</verse>
				<verse number="33">बहुत लोगों ने उन्‍हें जाते हुए देखा, और वे उन्‍हें पहचान गए । वे नगर-नगर से निकल कर पैदल ही उधर दौड़ पड़े और उन से पहले ही वहाँ पहुँच गये।</verse>
				<verse number="34">येशु ने नाव से उतर कर एक विशाल जनसमूह देखा। उन्‍हें उन लोगों पर तरस आया, क्‍योंकि वे बिना चरवाहे की भेड़ों की तरह थे और वे उन्‍हें बहुत-सी बातों की शिक्षा देने लगे।</verse>
				<verse number="35">जब दिन बहुत ढल गया, तो येशु के शिष्‍यों ने उनके पास आ कर कहा, “यह स्‍थान निर्जन है और दिन बहुत ढल चुका है।</verse>
				<verse number="36">लोगों को विदा कीजिए, जिससे वे आसपास की बस्‍तियों और गाँवों में जा कर अपने भोजन के लिए कुछ खरीद लें।”</verse>
				<verse number="37">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “तुम लोग ही उन्‍हें भोजन दो।” शिष्‍यों ने कहा, “क्‍या हम जा कर दो सौ चाँदी के सिक्‍कों की रोटियाँ खरीद कर लाएँ और उन्‍हें लोगों को खाने को दें?”</verse>
				<verse number="38">येशु ने पूछा, “तुम्‍हारे पास कितनी रोटियाँ हैं? जा कर देखो।” उन्‍होंने पता लगा कर कहा, “पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ।”</verse>
				<verse number="39">इस पर येशु ने सब को अलग-अलग समूह में हरी घास पर बैठाने का आदेश दिया।</verse>
				<verse number="40">लोग सौ-सौ और पचास-पचास के झुंड में बैठ गये।</verse>
				<verse number="41">येशु ने वे पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ लीं और आकाश की ओर आँखें उठा कर आशिष माँगी। उन्‍होंने रोटियाँ तोड़ीं और शिष्‍यों को दीं, ताकि वे लोगों को परोसते जाएँ। उन्‍होंने उन दो मछलियों को भी सब में बाँट दिया।</verse>
				<verse number="42">सब ने खाया और खा कर तृप्‍त हो गये।</verse>
				<verse number="43">शिष्‍यों ने रोटी के टुकड़ों और मछलियों से भरी हुई बारह टोकरियाँ उठाईं।</verse>
				<verse number="44">रोटी खाने वाले पुरुषों की संख्‍या पाँच हजार थी।</verse>
				<verse number="45">इसके तुरन्‍त बाद येशु ने अपने शिष्‍यों को इसके लिए बाध्‍य किया कि वे नाव पर चढ़कर उन से पहले उस पार, बेतसैदा गाँव चले जाएँ। इतने में वह स्‍वयं लोगों को विदा कर देंगे।</verse>
				<verse number="46">तब येशु उन्‍हें विदा कर पहाड़ी पर प्रार्थना करने चले गये।</verse>
				<verse number="47">सन्‍ध्‍या हो गयी थी। नाव झील के बीच में थी और येशु अकेले स्‍थल पर थे।</verse>
				<verse number="48">येशु ने देखा कि शिष्‍य बड़ी कठिनाई से नाव खे रहे हैं, क्‍योंकि वायु प्रतिकूल थी। इसलिए वे रात के लगभग चौथे पहर झील पर चलते हुए उनकी ओर आए। वह उनसे कतरा कर आगे निकल जाना चाहते थे।</verse>
				<verse number="49">शिष्‍यों ने उन्‍हें झील पर चलते देखा। वे उन्‍हें प्रेत समझ कर चिल्‍ला उठे,</verse>
				<verse number="50">क्‍योंकि सब-के-सब उन्‍हें देख कर घबरा गये थे। पर येशु तुरन्‍त उनसे बोले, “धैर्य रखो, मैं हूँ। डरो मत।”</verse>
				<verse number="51">तब वह उनके पास आ कर नाव पर चढ़े और वायु थम गयी। शिष्‍य आश्‍चर्य-चकित रह गये,</verse>
				<verse number="52">क्‍योंकि वे रोटियों से संबंधित घटना नहीं समझ पाए थे। उनका हृदय कठोर हो गया था।</verse>
				<verse number="53">वे झील को पार कर गिनेसरेत के सीमा-क्षेत्र में पहुँचे। उन्‍होंने नाव किनारे लगा दी।</verse>
				<verse number="54">ज्‍यों ही वे भूमि पर उतरे, लोगों ने येशु को पहचान लिया।</verse>
				<verse number="55">वे उस सारे प्रदेश में दौड़ गए, और जहाँ-जहाँ उन्‍होंने सुना कि वह हैं, वहाँ वे चारपाइयों पर पड़े रोगियों को उनके पास लाने लगे।</verse>
				<verse number="56">गाँव, नगर या बस्‍ती, जहाँ कहीं भी येशु आते, वहाँ लोग रोगियों को सार्वजनिक स्‍थानों पर रख कर उनसे अनुनय-विनय करते थे कि वह उन्‍हें अपने वस्‍त्र का सिरा ही छूने दें। जितनों ने उनका स्‍पर्श किया, वे सब-के-सब स्‍वस्‍थ्‍य हो गये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">जब फरीसी और यरूशलेम से आए हुए कुछ शास्‍त्री येशु के पास एकत्र हुए,</verse>
				<verse number="2">तो उन्‍होंने देखा कि येशु के कुछ शिष्‍य अशुद्ध अर्थात् बिना धोये हाथों से भोजन कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि फरीसी और सामान्‍य यहूदी धर्मवृद्धों की प्राचीन परम्‍परा का पालन करते हैं और विधि के अनुसार बिना हाथ धोये भोजन नहीं करते।</verse>
				<verse number="4">बाजार से लौट कर वे बिना स्‍नान किये भोजन नहीं करते और अन्‍य बहुत-सी परम्‍परागत प्रथाओं का पालन करते हैं−जैसे प्‍यालों, सुराहियों, काँसे के बरतनों और खाट-खटियाओं का शुद्धीकरण।</verse>
				<verse number="5">इसलिए फरीसियों और शास्‍त्रियों ने येशु से पूछा, “आपके शिष्‍य धर्मवृद्धों की परम्‍परा का पालन क्‍यों नहीं करते? वे क्‍यों अशुद्ध हाथों से भोजन करते हैं?”</verse>
				<verse number="6">येशु ने उत्तर दिया, “नबी यशायाह ने तुम ढोंगियों के विषय में ठीक ही नबूवत की है। जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: ‘ये लोग मुख से मेरा आदर करते हैं, परन्‍तु इनका हृदय मुझ से दूर है।</verse>
				<verse number="7">ये व्‍यर्थ ही मेरी उपासना करते हैं, क्‍योंकि ये मनुष्‍यों के बनाए हुए नियमों को ऐसे सिखाते हैं मानो वे धर्मसिद्धान्‍त हों।’</verse>
				<verse number="8">तुम लोग मनुष्‍यों की परम्‍परा का तो पालन करते हो, किन्‍तु परमेश्‍वर की आज्ञा टालते हो!”</verse>
				<verse number="9">येशु ने उनसे कहा, “तुम लोग अपनी ही परम्‍परा बनाये रखने के लिए परमेश्‍वर की आज्ञा का उल्‍लंघन किस सुन्‍दर रीति से कर देते हो!</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि मूसा ने कहा, ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर करो’; और ‘जो अपने पिता या अपनी माता को बुरा कहे, उसे प्राणदण्‍ड दिया जाए।’</verse>
				<verse number="11">परन्‍तु तुम लोग यह मानते हो कि यदि कोई अपने पिता या अपनी माता से कहे−‘आप को मुझ से जो लाभ हो सकता था, वह कुरबान (अर्थात् परमेश्‍वर को अर्पित) है’,</verse>
				<verse number="12">तो फिर तुम उसे अपने पिता या अपनी माता के लिए कुछ नहीं करने देते हो।</verse>
				<verse number="13">इस तरह तुम लोग अपनी परम्‍परा के नाम पर, जिसे तुम आगे बढ़ाते हो, परमेश्‍वर का वचन रद्द करते हो और ऐसे ही अनेक कार्य तुम करते रहते हो।”</verse>
				<verse number="14">येशु ने लोगों को फिर अपने पास बुलाया और कहा, “तुम सब, मेरी बात सुनो और समझो।</verse>
				<verse number="15">ऐसा कुछ नहीं है, जो बाहर से मनुष्‍य में प्रवेश कर उसे अशुद्ध कर सके; बल्‍कि जो मनुष्‍य में से बाहर निकलता है, वही उसे अशुद्ध करता है। [</verse>
				<verse number="16">जिसके सुनने के कान हों, वह सुन ले!] ”</verse>
				<verse number="17">जब येशु लोगों को छोड़ कर घर के भीतर आए, तो उनके शिष्‍यों ने इस दृष्‍टान्‍त का अर्थ पूछा।</verse>
				<verse number="18">येशु ने कहा, “क्‍या तुम लोग भी इतने नासमझ हो? क्‍या तुम यह नहीं समझते कि जो कुछ बाहर से मनुष्‍य में प्रवेश करता है, वह उसे अशुद्ध नहीं कर सकता?</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि वह तो उसके मन में नहीं, बल्‍कि उसके पेट में चला जाता है और शौच द्वारा बाहर निकल जाता है।” इस तरह येशु ने सब खाद्य पदार्थों को शुद्ध ठहराया।</verse>
				<verse number="20">येशु ने फिर कहा, “जो मनुष्‍य में से बाहर निकलता है, वही उसे अशुद्ध करता है।</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि बुरे विचार भीतर से, अर्थात् मनुष्‍य के मन से निकलते हैं। व्‍यभिचार, चोरी, हत्‍या,</verse>
				<verse number="22">परस्‍त्री-गमन, लोभ, विद्वेष, छल-कपट, लम्‍पटता, ईष्‍र्या, झूठी निन्‍दा, अहंकार और धर्महीनता −</verse>
				<verse number="23">ये सब बुराइयाँ मनुष्‍य के भीतर से निकलती हैं और उसको अशुद्ध करती हैं।”</verse>
				<verse number="24">तब येशु उस स्‍थान को छोड़कर सोर के सीमा-क्षेत्र में गये। वहाँ वह किसी घर में ठहरे और वह चाहते थे कि किसी को इसका पता न चले, किन्‍तु वह अज्ञात नहीं रह सके।</verse>
				<verse number="25">एक स्‍त्री ने, जिसकी छोटी लड़की एक अशुद्ध आत्‍मा के वश में थी, तुरन्‍त ही येशु के विषय में सुनकर आई और उनके चरणों पर गिर पड़ी।</verse>
				<verse number="26">वह स्‍त्री यूनानी जाति की थी। वह जन्‍म से सूरुफिनीकी थी। उसने येशु से विनती की कि वह उसकी बेटी में से भूत को निकाल दें।</verse>
				<verse number="27">येशु ने उससे कहा, “पहले बच्‍चों को तृप्‍त हो जाने दो। बच्‍चों की रोटी ले कर कुत्तों के सामने डालना ठीक नहीं है।”</verse>
				<verse number="28">उसने उत्तर दिया, “प्रभु! कुत्ते भी मेज के नीचे बच्‍चों की रोटी का चूर-चार खाते ही हैं।”</verse>
				<verse number="29">इस पर येशु ने कहा, “जाओ! तुम्‍हारे ऐसा कहने के कारण भूत तुम्‍हारी पुत्री से निकल गया है।”</verse>
				<verse number="30">अपने घर लौट कर उसने देखा कि बच्‍ची खाट पर लेटी हुई है और भूत उस में से निकल चुका है।</verse>
				<verse number="31">येशु सोर के इस सीमा-क्षेत्र से चले गये। वह सीदोन से होते हुए और दिकापुलिस के सीमा-क्षेत्र को पार कर गलील की झील के तट पर पहुँचे।</verse>
				<verse number="32">वहाँ लोग उनके पास एक मनुष्‍य को लाए। वह बहरा था और बोलते समय बहुत हकलाता था। उन्‍होंने येशु से अनुरोध किया, “आप उस पर हाथ रख दीजिए।”</verse>
				<verse number="33">येशु ने उसे भीड़ से अलग एकान्‍त में ले जा कर उसके कानों में अपनी उँगलियाँ डालीं और उसकी जीभ पर अपना थूक लगाया।</verse>
				<verse number="34">फिर आकाश की ओर आँखें उठा कर उन्‍होंने आह भरी और उससे कहा, “एफ्‍फथा” अर्थात् “खुल जा”।</verse>
				<verse number="35">उसी क्षण उसके कान खुल गये और उसकी जीभ का बन्‍धन भी छूट गया, जिससे वह अच्‍छी तरह बोलने लगा।</verse>
				<verse number="36">येशु ने लोगों को आदेश दिया कि वे यह बात किसी से नहीं कहें, परन्‍तु वह जितना ही अधिक मना करते थे, लोग उतना ही अधिक इसका प्रचार करते थे।</verse>
				<verse number="37">लोगों के आश्‍चर्य की सीमा न रही। वे कहते थे, “वह जो कुछ करते हैं, अच्‍छा ही करते हैं। वह बहरों को कान और गूँगों को वाणी देते हैं।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">उस समय फिर एक विशाल जनसमूह एकत्र हो गया था और लोगों के पास खाने को कुछ भी नहीं था। येशु ने अपने शिष्‍यों को अपने पास बुला कर कहा,</verse>
				<verse number="2">“मुझे इन लोगों पर तरस आता है। ये तीन दिनों से मेरे साथ रह रहे हैं और इनके पास खाने को कुछ भी नहीं है।</verse>
				<verse number="3">यदि मैं इन्‍हें भूखा ही घर भेजूँ, तो ये रास्‍ते में मूच्‍छिर्त हो जाएँगे। इन में कुछ लोग तो दूर से आए हैं।”</verse>
				<verse number="4">उनके शिष्‍यों ने उत्तर दिया, “इस निर्जन स्‍थान में इन लोगों को खिलाने के लिए कहाँ से रोटियाँ मिलेंगी?”</verse>
				<verse number="5">येशु ने उनसे पूछा, “तुम्‍हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्‍होंने कहा, “सात।”</verse>
				<verse number="6">येशु ने लोगों को भूमि पर बैठ जाने का आदेश दिया। येशु ने वे सात रोटियाँ लीं, परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दिया, उनको तोड़ा और फिर अपने शिष्‍यों को दिया कि वे उनको परोसें। शिष्‍यों ने उनको जनसमूह के सम्‍मुख परोस दिया।</verse>
				<verse number="7">उनके पास कुछ छोटी मछलियाँ भी थीं। येशु ने उनके लिए आशिष माँगी, और उन्‍हें भी परोसने को कहा।</verse>
				<verse number="8">लोगों ने खाया और खा कर तृप्‍त हो गये और उन्‍होंने बचे हुए टुकड़ों से भरे सात टोकरे उठाये।</verse>
				<verse number="9">लोगों की संख्‍या लगभग चार हजार थी। येशु ने उन्‍हें विदा कर दिया।</verse>
				<verse number="10">वह तुरन्‍त नाव पर चढ़े और अपने शिष्‍यों के साथ दलमनूथा-क्षेत्र पहुँचे।</verse>
				<verse number="11">फरीसी आ कर येशु से विवाद करने लगे। येशु की परीक्षा लेने के उद्देश्‍य से उन्‍होंने उन से स्‍वर्ग का कोई चिह्‍न माँगा।</verse>
				<verse number="12">येशु ने गहरी आह भर कर कहा, “यह पीढ़ी चिह्‍न क्‍यों माँगती है? मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ, इस पीढ़ी को कोई भी चिह्‍न नहीं दिया जाएगा।”</verse>
				<verse number="13">और येशु उन्‍हें छोड़ कर पुन: नाव पर चढ़े और झील के उस पार चले गये।</verse>
				<verse number="14">शिष्‍य रोटियाँ ले जाना भूल गये थे, और नाव में उनके पास एक ही रोटी थी।</verse>
				<verse number="15">उस समय येशु ने उन्‍हें यह चेतावनी दी, “देखो, फरीसियों के खमीर और हेरोदेस के खमीर से सावधान रहना!”</verse>
				<verse number="16">इस पर वे आपस में कहने लगे, “हमारे पास रोटियाँ नहीं हैं, इसलिए यह ऐसा कह रहे हैं।”</verse>
				<verse number="17">येशु ने यह जान कर उन से कहा, “तुम लोग यह क्‍यों सोचते हो कि हमारे पास रोटियाँ नहीं हैं। क्‍या तुम अब तक नहीं जान सके हो? क्‍या अब भी तुम्‍हारी समझ में नहीं आया है? क्‍या तुम्‍हारा मन जड़ हो गया है?</verse>
				<verse number="18">क्‍या आँखें रहते भी तुम देखते नहीं? और कान रहते भी तुम सुनते नहीं? क्‍या तुम्‍हें याद नहीं है:</verse>
				<verse number="19">जब मैंने पाँच हजार लोगों के लिए पाँच रोटियाँ तोड़ीं, तो तुम ने टुकड़ों से भरी कितनी टोकरियाँ उठाई थीं?” शिष्‍यों ने उत्तर दिया, “बारह।”</verse>
				<verse number="20">येशु ने पुन: पूछा, “और जब मैंने चार हजार लोगों के लिए सात रोटियाँ तोड़ीं, “तो तुम ने टुकड़ों से भरे कितने टोकरे उठाए थे?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “सात”</verse>
				<verse number="21">इस पर येशु ने उन से कहा, “क्‍या तुम अब भी नहीं समझ सके?”</verse>
				<verse number="22">वे बेतसैदा गाँव में आए। कुछ लोग एक अन्‍धे को येशु के पास लाए और उन से यह अनुरोध किया, “आप उसे स्‍पर्श कर दें।”</verse>
				<verse number="23">वह अन्‍धे का हाथ पकड़ कर उसे गाँव के बाहर ले गये। वहाँ उन्‍होंने उसकी आँखों पर लगाने के लिए थूका और उस पर अपना हाथ रख कर उस से पूछा, “क्‍या तुम्‍हें कुछ दिखाई दे रहा है?”</verse>
				<verse number="24">उसने आँखें उठाकर उत्तर दिया, “मैं लोगों को देख सकता हूँ, पर वे पेड़ जैसे लगते हैं जो चल रहे हैं।”</verse>
				<verse number="25">तब उन्‍होंने फिर अन्‍धे की आँखों पर अपने हाथ रखे। अन्‍धे ने यत्‍नपूर्वक देखा और उसे दृष्‍टि पुन: प्राप्‍त हो गई। वह सब-कुछ साफ-साफ देखने लगा।</verse>
				<verse number="26">येशु ने यह कहते हुए उसे घर भेज दिया, “इस गाँव में पैर मत रखना।”</verse>
				<verse number="27">येशु अपने शिष्‍यों के साथ कैसरिया फिलिप्‍पी के गाँवों की ओर गये। मार्ग में उन्‍होंने अपने शिष्‍यों से पूछा, “मैं कौन हूँ, इस विषय में लोग क्‍या कहते हैं?”</verse>
				<verse number="28">उन्‍होंने उत्तर दिया, “योहन बपतिस्‍मादाता; पर कुछ लोग कहते हैं एलियाह और अन्‍य लोग कहते हैं नबियों में से कोई एक नबी।”</verse>
				<verse number="29">इस पर येशु ने पूछा, “और तुम क्‍या कहते हो कि मैं कौन हूँ?” पतरस ने उत्तर दिया, “आप मसीह हैं।”</verse>
				<verse number="30">इस पर उन्‍होंने अपने शिष्‍यों को चेतावनी दी, “तुम लोग मेरे विषय में किसी को नहीं बताना।”</verse>
				<verse number="31">उस समय से येशु अपने शिष्‍यों को शिक्षा देने लगे कि मानव-पुत्र को बहुत दु:ख उठाना होगा: यह अनिवार्य है कि वह धर्मवृद्धों, महापुरोहितों और शास्‍त्रियों द्वारा ठुकराया जाए, मार डाला जाए और तीन दिन के बाद फिर जी उठे।</verse>
				<verse number="32">येशु ने यह बात स्‍पष्‍ट रूप से कही। इस पर पतरस येशु को अलग ले जाकर डाँटने लगा,</verse>
				<verse number="33">किन्‍तु येशु ने मुड़ कर अपने शिष्‍यों की ओर देखा, और पतरस को डाँटते हुए कहा, “मेरे सामने से हट जा, शैतान! तुम परमेश्‍वर की बातें नहीं, बल्‍कि मनुष्‍यों की बातें सोचते हो।”</verse>
				<verse number="34">येशु ने अपने शिष्‍यों के अतिरिक्‍त अन्‍य लोगों को भी अपने पास बुला कर कहा, “जो मेरा अनुसरण करना चाहता है, वह आत्‍मत्‍याग करे और अपना क्रूस उठा कर मेरे पीछे हो ले।</verse>
				<verse number="35">क्‍योंकि जो कोई अपना प्राण सुरक्षित रखना चाहता है, वह उसे खो देगा और जो मेरे तथा शुभ-समाचार के कारण अपना प्राण खो देता है, वह उसे सुरक्षित रखेगा।</verse>
				<verse number="36">मनुष्‍य को इससे क्‍या लाभ यदि वह सारा संसार तो प्राप्‍त कर ले, लेकिन अपना प्राण ही गँवा दे?</verse>
				<verse number="37">अपने प्राण के बदले मनुष्‍य दे ही क्‍या सकता है?</verse>
				<verse number="38">जो इस व्‍यभिचारिणी और पापी पीढ़ी के सामने मुझे तथा मेरी शिक्षा को स्‍वीकार करने में लज्‍जा अनुभव करेगा, मानव-पुत्र भी उसे स्‍वीकार करने में लज्‍जा अनुभव करेगा, जब वह पवित्र स्‍वर्गदूतों के साथ अपने पिता की महिमा में आएगा।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">येशु ने यह भी कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, यहाँ खड़े लोगों में कुछ ऐसे लोग हैं, जो तब तक मृत्‍यु का स्‍वाद नहीं चखेंगे, जब तक वे परमेश्‍वर का राज्‍य सामर्थ्य के साथ आया हुआ न देख लेंगे।”</verse>
				<verse number="2">छ: दिन बाद येशु ने पतरस, याकूब और योहन को अपने साथ लिया और वह उन्‍हें अलग एक ऊंचे पहाड़ पर एकान्‍त में ले गए। वहाँ उनके सामने येशु का रूपान्‍तरण हो गया।</verse>
				<verse number="3">उनके वस्‍त्र ऐसे चमकीले और उज्‍ज्‍वल हो गये कि पृथ्‍वी का कोई भी धोबी उन्‍हें उतना उज्‍ज्‍वल नहीं कर सकता।</verse>
				<verse number="4">शिष्‍यों को एलियाह और मूसा दिखाई दिये। वे येशु के साथ बातचीत कर रहे थे।</verse>
				<verse number="5">उस समय पतरस ने येशु से कहा, “गुरुवर! यह हमारे लिए कितना अच्‍छा है कि हम यहाँ हैं! आइए, हम तीन तम्‍बू खड़ा करें: एक आपके लिए, एक मूसा के लिए और एक एलियाह के लिए।”</verse>
				<verse number="6">उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्‍या कहे, क्‍योंकि वे सब बहुत डर गये थे।</verse>
				<verse number="7">तब एक बादल आकर उन पर छा गया और उस बादल में से यह वाणी सुनाई दी, “यह मेरा प्रिय पुत्र है। इसकी बात सुनो।”</verse>
				<verse number="8">एकाएक जब शिष्‍यों ने अपने चारों ओर दृष्‍टि दौड़ायी, तो उन्‍होंने अपने साथ येशु के अतिरिक्‍त और किसी को नहीं देखा।</verse>
				<verse number="9">येशु ने पहाड़ से उतरते समय उन्‍हें आदेश दिया, “जब तक मानव-पुत्र मृतकों में से न जी उठे, तब तक यह जो तुम लोगों ने देखा है, किसी को न बताना।”</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने येशु की यह बात मान ली, परन्‍तु वे आपस में विचार-विमर्श करने लगे कि ‘मृतकों में से जी उठने’ का अर्थ क्‍या हो सकता है।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने येशु से पूछा, “शास्‍त्री यह क्‍यों कहते हैं कि पहले एलियाह का आगमन अनिवार्य है?”</verse>
				<verse number="12">येशु ने उत्तर दिया, “अवश्‍य, एलियाह पहले आकर सब ठीक करेंगे। परन्‍तु मानव-पुत्र के विषय में धर्मग्रन्‍थ में यह क्‍यों लिखा है कि वह बहुत दु:ख उठाएगा और तिरस्‍कृत किया जाएगा?</verse>
				<verse number="13">मैं तुम से कहता हूँ: एलियाह आ चुके हैं और उनके विषय में जैसे धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, उन्‍होंने उनके साथ मनमाना व्‍यवहार किया।”</verse>
				<verse number="14">जब येशु और उनके तीनों शिष्‍य अन्‍य शिष्‍यों के पास लौटे, तो उन्‍होंने देखा कि बहुत-से लोग उनके चारों ओर इकट्ठे हो गये हैं और शास्‍त्री उन से विवाद कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="15">येशु को देखते ही लोग अचम्‍भे में पड़ गये। वे दौड़कर उनके पास आए और उन्‍हें प्रणाम किया।</verse>
				<verse number="16">येशु ने उन से पूछा, “तुम लोग इनके साथ क्‍या विवाद कर रहे हो?”</verse>
				<verse number="17">भीड़ में से एक ने उत्तर दिया, “गुरुवर! मैं अपने पुत्र को आपके पास लाया हूँ। उसमें एक गूँगी आत्‍मा है।</verse>
				<verse number="18">वह जहाँ कहीं उसे पकड़ती है, उसे वहीं पटक देती है। वह फेन उगलता है, दाँत पीसता है और अकड़ जाता है। मैंने आपके शिष्‍यों से उसे निकालने को कहा, परन्‍तु वे ऐसा नहीं कर सके।”</verse>
				<verse number="19">येशु ने उत्तर दिया, “अविश्‍वासी पीढ़ी! मैं कब तक तुम्‍हारे साथ रहूँगा? कब तक मैं तुम्‍हें सहता रहूँगा? उस लड़के को मेरे पास लाओ।”</verse>
				<verse number="20">वे उसे येशु के पास ले आए। येशु को देखते ही अशुद्ध आत्‍मा ने लड़के को मरोड़ दिया। लड़का गिर गया और फेन उगलता हुआ भूमि पर लोटने लगा।</verse>
				<verse number="21">येशु ने उसके पिता से पूछा, “इसकी ऐसी दशा कब से है?” उसने उत्तर दिया, “बचपन से।</verse>
				<verse number="22">अशुद्ध आत्‍मा ने इसका विनाश करने के लिए इसे बार-बार आग तथा पानी में गिराया है। यदि आप कुछ कर सकें, तो हम पर तरस खा कर हमारी सहायता कीजिए।”</verse>
				<verse number="23">येशु ने उससे कहा, “यदि आप कुछ कर सकें? विश्‍वास करने वाले के लिए सब कुछ सम्‍भव है।”</verse>
				<verse number="24">इस पर लड़के के पिता ने तुरन्‍त पुकार कर कहा, “मैं विश्‍वास करता हूँ; मेरे अल्‍पविश्‍वास को दूर करने में मेरी सहायता कीजिए!”</verse>
				<verse number="25">येशु ने देखा कि भीड़ बढ़ती जा रही है, इसलिए उन्‍होंने अशुद्ध आत्‍मा को यह कहते हुए डाँटा, “हे बहरी-गूंगी आत्‍मा! मैं तुझे आदेश देता हूँ: इस में से निकल जा और इस में फिर कभी प्रवेश नहीं करना।”</verse>
				<verse number="26">अशुद्ध आत्‍मा चिल्‍ला कर और लड़के को मरोड़ कर उसमें से निकल गयी। लड़का मुरदा-सा हो गया। इसलिए बहुत-से लोग कहने लगे, “यह मर गया है।”</verse>
				<verse number="27">परन्‍तु येशु ने उसका हाथ पकड़ कर उसे उठाया और वह खड़ा हो गया।</verse>
				<verse number="28">जब येशु घर में आए तो उनके शिष्‍यों ने एकान्‍त में उन से पूछा, “हम लोग उसे क्‍यों नहीं निकाल सके?”</verse>
				<verse number="29">उन्‍होंने उत्तर दिया, “प्रार्थना के अतिरिक्‍त और किसी उपाय से इस प्रकार की आत्‍मा नहीं निकाली जा सकती।”</verse>
				<verse number="30">येशु और उनके शिष्‍य वहाँ से चले गये। वे गलील प्रदेश से होकर जा रहे थे। येशु नहीं चाहते थे कि किसी को इसका पता चले,</verse>
				<verse number="31">क्‍योंकि वह अपने शिष्‍यों को ही शिक्षा दे रहे थे। वह उन से कह रहे थे, “मानव-पुत्र मनुष्‍यों के हाथ पकड़वाया जाएगा। वे उसे मार डालेंगे और मार डाले जाने के तीन दिन बाद वह फिर जी उठेगा।”</verse>
				<verse number="32">किन्‍तु शिष्‍य येशु की यह बात नहीं समझ सके और वे येशु से प्रश्‍न पूछने से डरते थे।</verse>
				<verse number="33">वे कफरनहूम नगर में आए। घर में प्रवेश कर येशु ने शिष्‍यों से पूछा, “तुम लोग मार्ग में किस विषय पर विवाद कर रहे थे?”</verse>
				<verse number="34">वे चुप रहे, क्‍योंकि उन्‍होंने मार्ग में इस पर वाद-विवाद किया था कि उन में सब से बड़ा कौन है।</verse>
				<verse number="35">येशु बैठ गये और बारहों को बुला कर उन्‍होंने उनसे कहा, “यदि कोई प्रथम होना चाहता है, तो उसे चाहिए कि वह सब से अंतिम बने और सब का सेवक बने।”</verse>
				<verse number="36">तब येशु ने एक बालक को लेकर शिष्‍यों के बीच खड़ा किया और उसे अपनी बाहों में भर कर उन से कहा,</verse>
				<verse number="37">“जो मेरे नाम पर ऐसे बालकों में किसी एक का भी स्‍वागत करता है, वह मेरा स्‍वागत करता है और जो मेरा स्‍वागत करता है, वह मेरा नहीं, बल्‍कि उसका स्‍वागत करता है, जिसने मुझे भेजा है।”</verse>
				<verse number="38">योहन ने उन से कहा, “गुरुवर! हम ने एक मनुष्‍य को आपका नाम ले कर भूतों को निकालते देखा तो हम ने उसे रोकने की चेष्‍टा की, क्‍योंकि वह हमारा अनुसरण नहीं करता है।”</verse>
				<verse number="39">परन्‍तु येशु ने उत्तर दिया, “उसे मत रोको; क्‍योंकि कोई ऐसा नहीं, जो मेरा नाम ले कर सामर्थ्य का कार्य दिखाये और तुरन्‍त मेरी निन्‍दा करे।</verse>
				<verse number="40">जो हमारे विरुद्ध नहीं है, वह हमारे पक्ष में है।</verse>
				<verse number="41">“जो तुम्‍हें एक कटोरा पानी पिलाएगा, इसलिए कि तुम मसीह के शिष्‍य हो, मैं तुम से सच कहता हूँ कि वह अपना पुरस्‍कार कदापि नहीं खोएगा।”</verse>
				<verse number="42">“जो मनुष्‍य मुझ पर विश्‍वास करने वाले इन छोटों में से किसी एक को विश्‍वास से विचलित करता है, तो उसके लिए अधिक अच्‍छा यही होता कि उसके गले में चक्‍की का भारी पाट बाँधा जाता और वह समुद्र में फेंक दिया जाता।</verse>
				<verse number="43">“और यदि तुम्‍हारा हाथ तुम्‍हारे लिए पाप का कारण बनता है, तो उसे काट डालो। अच्‍छा यही है कि तुम लूले हो कर जीवन में प्रवेश करो, किन्‍तु दोनों हाथों के रहते नरक की न बुझने वाली आग में न डाले जाओ।</verse>
				<verse number="44">यदि तुम्‍हारा पैर तुम्‍हारे लिए पाप का कारण बनता है, तो उसे काट डालो। अच्‍छा यही है कि तुम लंगड़े हो कर जीवन में प्रवेश करो, किन्‍तु दोनों पैरों के रहते नरक में न डाले जाओ।</verse>
				<verse number="45"></verse>
				<verse number="46">यदि तुम्‍हारी आँख तुम्‍हारे लिए पाप का कारण बनती हो, तो उसे निकाल दो। अच्‍छा यही है कि तुम काने हो कर परमेश्‍वर के राज्‍य में प्रवेश करो, किन्‍तु दोनों आँखों के रहते नरक में न डाले जाओ,</verse>
				<verse number="47"></verse>
				<verse number="48">जहाँ उनका कीड़ा नहीं मरता और न आग बुझती है ।</verse>
				<verse number="49">“क्‍योंकि हर व्यक्‍ति आग द्वारा सलोना किया जाएगा ।</verse>
				<verse number="50">“नमक अच्‍छा है; किन्‍तु यदि वह अपना सलोनापन खो बैठे तो तुम उसे किस वस्‍तु से स्‍वादिष्‍ट करोगे? “अपने में नमक बनाए रखो और आपस में मेल रखो।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">वहाँ से विदा हो कर येशु यहूदा प्रदेश के सीमा-क्षेत्र और यर्दन नदी के उस पार के प्रदेश में आए। एक विशाल जनसमूह फिर उनके पास एकत्र हो गया और उन्‍होंने अपनी आदत के अनुसार लोगों को फिर शिक्षा दी।</verse>
				<verse number="2">फरीसी सम्‍प्रदाय के सदस्‍य येशु के पास आए और उनकी परीक्षा लेने के उद्देश्‍य से उन्‍होंने यह प्रश्‍न किया, “क्‍या अपनी पत्‍नी का परित्‍याग करना पुरुष के लिए उचित है?”</verse>
				<verse number="3">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “मूसा ने तुम्‍हें क्‍या आदेश दिया है?”</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने कहा, “मूसा ने तो त्‍यागपत्र लिख कर पत्‍नी का परित्‍याग करने की अनुमति दी है।”</verse>
				<verse number="5">येशु ने उन से कहा, “उन्‍होंने तुम्‍हारे हृदय की कठोरता के कारण ही यह आदेश लिखा है।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु सृष्‍टि के आरम्‍भ ही से परमेश्‍वर ने उन्‍हें नर और नारी बनाया;</verse>
				<verse number="7">इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़ेगा और अपनी पत्‍नी के साथ ही रहेगा और वे दोनों एक शरीर होंगे।</verse>
				<verse number="8">इस प्रकार अब वे दो नहीं, बल्‍कि एक शरीर हैं।</verse>
				<verse number="9">इसलिए जिसे परमेश्‍वर ने जोड़ा है, उसे मनुष्‍य अलग नहीं करे।”</verse>
				<verse number="10">शिष्‍यों ने, घर पहुँच कर, इस सम्‍बन्‍ध में येशु से फिर प्रश्‍न किया</verse>
				<verse number="11">और उन्‍होंने यह उत्तर दिया, “जो अपनी पत्‍नी का परित्‍याग करता और किसी दूसरी स्‍त्री से विवाह करता है, वह पहली के विरुद्ध व्‍यभिचार करता है।</verse>
				<verse number="12">और यदि पत्‍नी अपने पति का परित्‍याग करती और किसी दूसरे पुरुष से विवाह करती है, तो वह भी व्‍यभिचार करती है।”</verse>
				<verse number="13">कुछ लोग येशु के पास बच्‍चों को लाए कि वह उन्‍हें स्‍पर्श करें; परन्‍तु शिष्‍यों ने लोगों को डाँटा।</verse>
				<verse number="14">येशु यह देख कर बहुत अप्रसन्न हुए और उन्‍होंने कहा, “बच्‍चों को मेरे पास आने दो। उन्‍हें मत रोको, क्‍योंकि परमेश्‍वर का राज्‍य उन-जैसे लोगों का ही है।</verse>
				<verse number="15">मैं तुम से सच कहता हूँ; जो मनुष्‍य छोटे बालक की तरह परमेश्‍वर का राज्‍य ग्रहण नहीं करता, वह उस में प्रवेश नहीं करेगा।”</verse>
				<verse number="16">तब येशु ने बच्‍चों को गोद में लिया और उन पर हाथ रख कर उन्‍हें आशीर्वाद दिया।</verse>
				<verse number="17">येशु यात्रा पर निकल ही रहे थे कि एक व्यक्‍ति दौड़ता हुआ आया और उनके सामने घुटने टेक कर उसने यह पूछा, “भले गुरु! शाश्‍वत जीवन का उत्तराधिकारी बनने के लिए मुझे क्‍या करना चाहिए?”</verse>
				<verse number="18">येशु ने उससे कहा, “मुझे भला क्‍यों कहते हो? परमेश्‍वर को छोड़ और कोई भला नहीं।</verse>
				<verse number="19">तुम आज्ञाओं को जानते हो: हत्‍या मत करो, व्‍यभिचार मत करो, चोरी मत करो, झूठी गवाही मत दो, किसी को मत ठगो, अपने माता पिता का आदर करो।”</verse>
				<verse number="20">उसने उत्तर दिया, “गुरुवर! इन सब का पालन तो मैं अपने बचपन से करता आया हूँ।”</verse>
				<verse number="21">येशु ने उसे ध्‍यानपूर्वक देखा और उनके हृदय में प्रेम उमड़ पड़ा। उन्‍होंने उससे कहा, “तुम में एक बात की कमी है। जाओ; जो तुम्‍हारा है, उसे बेच कर गरीबों को दे दो और स्‍वर्ग में तुम्‍हें धन मिलेगा। तब आ कर मेरा अनुसरण करो।”</verse>
				<verse number="22">यह सुन कर उसका चेहरा उतर गया और वह उदास हो कर चला गया, क्‍योंकि उसके पास बहुत धन-सम्‍पत्ति थी।</verse>
				<verse number="23">येशु ने चारों ओर दृष्‍टि दौड़ायी और अपने शिष्‍यों से कहा, “धनवानों के लिए परमेश्‍वर के राज्‍य में प्रवेश करना कितना कठिन होगा!”</verse>
				<verse number="24">शिष्‍य यह बात सुन कर चकित रह गये। परन्‍तु येशु ने उनसे फिर कहा, “बच्‍चो! परमेश्‍वर के राज्‍य में प्रवेश करना कितना कठिन है!</verse>
				<verse number="25">परमेश्‍वर के राज्‍य में धनवान के प्रवेश करने की अपेक्षा ऊंट का सूई के छेद से होकर निकलना अधिक सरल है।”</verse>
				<verse number="26">शिष्‍य और भी विस्‍मित हो गये और एक-दूसरे से बोले, “तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?”</verse>
				<verse number="27">येशु ने उन्‍हें एकटक देखा और कहा, “मनुष्‍यों के लिए तो यह असम्‍भव है, किन्‍तु परमेश्‍वर के लिए नहीं; क्‍योंकि परमेश्‍वर के लिए सब कुछ सम्‍भव है।”</verse>
				<verse number="28">पतरस बोल उठा, “देखिए, हम लोग अपना सब कुछ छोड़कर आपके अनुयायी बन गये हैं।”</verse>
				<verse number="29">येशु ने कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ: ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और शुभ समाचार के लिए घर, भाइयों, बहिनों, माता, पिता, बाल-बच्‍चों अथवा खेतों को छोड़ दिया हो</verse>
				<verse number="30">और जो अब, इस लोक में सौ गुना न पाए−घर, भाई, बहिनें, माताएँ, बाल-बच्‍चे और खेत, साथ ही साथ अत्‍याचार और आनेवाले युग में शाश्‍वत जीवन।</verse>
				<verse number="31">परन्‍तु अनेक जो प्रथम हैं, वे अंतिम हो जाएँगे और जो अंतिम हैं, वे प्रथम हो जाएँगे।”</verse>
				<verse number="32">वे यरूशलेम के मार्ग पर जा रहे थे। येशु शिष्‍यों के आगे-आगे चल रहे थे। शिष्‍य बहुत घबराए हुए थे और पीछे आने वाले लोग भयभीत थे। येशु बारहों को फिर अलग ले जा कर उन्‍हें बताने लगे कि मुझ पर क्‍या-क्‍या बीतेगी:</verse>
				<verse number="33">“देखो, हम यरूशलेम जा रहे हैं। मानव-पुत्र महापुरोहितों और शास्‍त्रियों के हाथ में सौंप दिया जाएगा। वे उसे प्राणदण्‍ड के योग्‍य ठहराएँगे और अन्‍य-जातियों के हाथ में सौंप देंगे।</verse>
				<verse number="34">वे उसका उपहास करेंगे, उस पर थूकेंगे, उसे कोड़े लगाएँगे और मार डालेंगे; पर वह तीन दिन के बाद फिर जी उठेगा।”</verse>
				<verse number="35">जबदी के पुत्र याकूब और योहन येशु के पास आए और उनसे बोले, “गुरुवर, हम चाहते हैं कि जो कुछ हम आपसे माँगें, आप उसे पूरा करें।”</verse>
				<verse number="36">येशु ने उत्तर दिया, “तुम लोग क्‍या चाहते हो? मैं तुम्‍हारे लिए क्‍या करूँ?”</verse>
				<verse number="37">उन्‍होंने कहा, “जब आपकी महिमा हो, तब हम दोनों को अपने साथ बैठने दीजिए−एक को अपने दाएँ और दूसरे को अपने बाएँ।”</verse>
				<verse number="38">येशु ने उन से कहा, “तुम नहीं जानते कि तुम क्‍या माँग रहे हो। जो प्‍याला मुझे पीना है, क्‍या तुम उसे पी सकते हो और जो बपतिस्‍मा मुझे लेना है, क्‍या तुम उसे ले सकते हो?”</verse>
				<verse number="39">उन्‍होंने उत्तर दिया, “हाँ, हम ले सकते हैं।” इस पर येशु ने कहा, “जो प्‍याला मुझे पीना है, उसे तुम पियोगे और जो बपतिस्‍मा मुझे लेना है, उसे तुम लोगे।</verse>
				<verse number="40">किन्‍तु तुम्‍हें अपने दाएँ या बाएँ बैठाना मेरा काम नहीं है। ये स्‍थान उन लोगों के लिए हैं, जिनके लिए वे तैयार किए गये हैं।”</verse>
				<verse number="41">जब दस प्रेरितों को यह मालूम हुआ तो वे याकूब और योहन पर क्रुद्ध हो गये।</verse>
				<verse number="42">येशु ने शिष्‍यों को अपने पास बुला कर उनसे कहा, “तुम जानते हो कि जो संसार के अधिपति माने जाते हैं, वे अपनी प्रजा पर निरंकुश शासन करते हैं और उनके सत्ता-धारी उन पर अधिकार जताते हैं।</verse>
				<verse number="43">किन्‍तु तुम में ऐसी बात नहीं होगी। जो तुम लोगों में बड़ा होना चाहता है, वह तुम्‍हारा सेवक बने</verse>
				<verse number="44">और जो तुम में प्रधान होना चाहता है, वह सब का दास बने;</verse>
				<verse number="45">क्‍योंकि मानव-पुत्र अपनी सेवा कराने नहीं, बल्‍कि सेवा करने और बहुतों के बदले उनकी मुक्‍ति के मूल्‍य में अपने प्राण देने आया है।”</verse>
				<verse number="46">वे यरीहो नगर पहुँचे। जब येशु अपने शिष्‍यों तथा एक विशाल जनसमूह के साथ यरीहो से निकल रहे थे, तब तिमाई का पुत्र बरतिमाई, एक अन्‍धा भिखारी, सड़क के किनारे बैठा हुआ था।</verse>
				<verse number="47">जब उसने सुना कि यह नासरत-निवासी येशु हैं, तो वह पुकार-पुकार कर कहने लगा, “हे येशु, दाऊद के वंशज! मुझ पर दया कीजिए!”</verse>
				<verse number="48">बहुत-से लोगों ने उसे चुप रहने के लिए डाँटा; किन्‍तु वह और भी जोर से पुकारने लगा, “हे दाऊद के वंशज! मुझ पर दया कीजिए।”</verse>
				<verse number="49">येशु रुक गए। उन्‍होंने कहा, “उसे बुलाओ।” लोगों ने अन्‍धे को बुलाया और कहा, “धैर्य रखो। उठो! वह तुम्‍हें बुला रहे हैं।”</verse>
				<verse number="50">वह अपनी चादर फेंक कर उछल पड़ा और येशु के पास आया।</verse>
				<verse number="51">येशु ने उससे पूछा, “क्‍या चाहते हो? मैं तुम्‍हारे लिए क्‍या करूँ?” अन्‍धे ने उत्तर दिया, “गुरुवर! मैं फिर देखने लगूं”।</verse>
				<verse number="52">येशु ने उससे कहा, “जाओ तुम्‍हारे विश्‍वास ने तुम्‍हें स्‍वस्‍थ कर दिया।” उसी क्षण वह देखने लगा और मार्ग में येशु के पीछे हो लिया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">जब येशु और उनके शिष्‍य यरूशलेम के निकट, जैतून पहाड़ के समीप बेतफगे और बैतनियाह गाँव के पास पहुँचे, तो येशु ने अपने दो शिष्‍यों को यह कह कर भेजा,</verse>
				<verse number="2">“सामने के गाँव में जाओ। वहाँ प्रवेश करते ही तुम्‍हें खूँटे से बँधा हुआ गदहे का एक बछेरू मिलेगा, जिस पर अब तक कोई नहीं सवार हुआ है। उसे खोल कर ले आओ।</verse>
				<verse number="3">यदि कोई तुम से कहे, ‘यह क्‍या कर रहे हो,’ तो कह देना, ‘प्रभु को इसकी जरूरत है।’ वह इसे शीघ्र ही यहाँ वापस भेज देंगे।”</verse>
				<verse number="4">शिष्‍य चले गये और उन्‍होंने बछेरू को बाहर सड़क के किनारे एक घर के दरवाजे पर बंधा हुआ पाया। वे उसे खोलने लगे।</verse>
				<verse number="5">वहाँ खड़े लोगों में कुछ ने पूछा, “यह क्‍या कर रहे हो? बछेरू क्‍यों खोल रहे हो?”</verse>
				<verse number="6">येशु ने जैसा बताया था, शिष्‍यों ने वैसा ही कहा और लोगों ने उन्‍हें जाने दिया।</verse>
				<verse number="7">वे बछेरू को येशु के पास लाए और उस पर अपनी चादरें बिछा दीं। येशु उस पर बैठ गये।</verse>
				<verse number="8">बहुत-से लोगों ने मार्ग में भी अपनी चादरें बिछा दीं। कुछ लोगों ने खेतों से हरी-हरी डालियाँ काट कर फैला दीं।</verse>
				<verse number="9">येशु के आगे-आगे जाने वाले और पीछे-पीछे आने वाले लोग यह नारा लगा रहे थे, “जय हो! जय हो! धन्‍य है वह, जो प्रभु के नाम पर आता है।</verse>
				<verse number="10">धन्‍य है हमारे पूर्वज दाऊद का आने वाला राज्‍य! सर्वोच्‍च स्‍वर्ग में जय हो! जय हो!”</verse>
				<verse number="11">येशु ने यरूशलेम नगर में प्रवेश किया और वह मन्‍दिर में गए। वहाँ सब कुछ अच्‍छी तरह देख कर वह बारह प्रेरितों के साथ बेतनियाह गाँव चले गये, क्‍योंकि उस समय सन्‍ध्‍या हो गई थी।</verse>
				<verse number="12">दूसरे दिन जब येशु और उनके शिष्‍य बेतनियाह से आ रहे थे, तो येशु को भूख लगी।</verse>
				<verse number="13">वह कुछ दूरी पर पत्तेदार अंजीर का एक पेड़ देख कर उसके पास गये कि शायद उस पर कुछ फल मिलें; किन्‍तु पेड़ के पास आने पर उन्‍होंने उसमें पत्तों के अतिरिक्‍त और कुछ नहीं पाया, क्‍योंकि वह अंजीर का मौसम नहीं था।</verse>
				<verse number="14">येशु ने पेड़ से कहा, “अब से तेरे फल कोई कभी न खाये।” उनके शिष्‍यों ने उन्‍हें यह कहते सुना।</verse>
				<verse number="15">तब येशु और उनके शिष्‍य यरूशलेम आए। येशु ने मन्‍दिर में प्रवेश किया और मन्‍दिर में क्रय-विक्रय करने वालों को वहाँ से बाहर निकालने लगे। उन्‍होंने सराफों की मेजें और कबूतर बेचने वालों की चौकियाँ उलट दीं</verse>
				<verse number="16">और किसी को भी मन्‍दिर से होकर सामान आदि ले जाने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने लोगों को शिक्षा देते हुए कहा, “क्‍या धर्मग्रन्‍थ में यह नहीं लिखा है: ‘मेरा घर सब जातियों के लिए प्रार्थना का घर कहलाएगा’? परन्‍तु तुम लोगों ने उसे लुटेरों का अड्डा बना दिया है।”</verse>
				<verse number="18">महापुरोहितों तथा शास्‍त्रियों ने यह सुना, तो वे येशु का विनाश करने का उपाय ढूँढ़ने लगे। पर वे उन से डरते थे, क्‍योंकि समस्‍त जनसमुदाय येशु की शिक्षा से चकित था।</verse>
				<verse number="19">सन्‍ध्‍या हो जाने पर येशु और उनके शिष्‍य नगर के बाहर चले गए।</verse>
				<verse number="20">प्रात:काल जब वे उधर से जा रहे थे तो शिष्‍यों ने देखा कि अंजीर का वह पेड़ जड़ से सूख गया है।</verse>
				<verse number="21">पतरस को वह बात याद आयी और उसने कहा, “गुरुवर! देखिए, अंजीर का वह पेड़, जिसे आपने शाप दिया था, सूख गया है।”</verse>
				<verse number="22">येशु ने उत्तर दिया, “परमेश्‍वर में विश्‍वास करो।</verse>
				<verse number="23">मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ, यदि कोई इस पहाड़ से यह कहे, ‘उठ और समुद्र में जा गिर’, और मन में सन्‍देह न करे, बल्‍कि यह विश्‍वास करे कि मैं जो कह रहा हूँ वह पूरा होगा, तो उसके लिए वैसा ही हो जाएगा।</verse>
				<verse number="24">इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, तुम जो कुछ प्रार्थना में माँगते हो, विश्‍वास करो कि वह तुम्‍हें मिल गया है और वह तुम्‍हें दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="25">“जब तुम प्रार्थना के लिए खड़े हो और तुम्‍हें किसी से कोई शिकायत हो, तो उसे क्षमा कर दो, जिससे तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता भी तुम्‍हारे अपराध क्षमा कर दे ।”</verse>
				<verse number="26">वे फिर यरूशलेम में आए। जब येशु मन्‍दिर में टहल रहे थे, तब महापुरोहित, शास्‍त्री और धर्मवृद्ध उनके पास आए।</verse>
				<verse number="27">उन्‍होंने येशु से प्रश्‍न किया, “आप किस अधिकार से ये कार्य कर रहे हैं? किसने आप को यह सब करने का अधिकार दिया है?”</verse>
				<verse number="28">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “मैं आप लोगों से एक प्रश्‍न पूछता हूँ। यदि आप मुझे इसका उत्तर देंगे, तो मैं भी आप को बता दूँगा कि मैं किस अधिकार से ये कार्य करता हूँ।</verse>
				<verse number="29">योहन का बपतिस्‍मा स्‍वर्ग की ओर से था अथवा मनुष्‍यों की ओर से? आप मुझे उत्तर दीजिए।”</verse>
				<verse number="30">वे यह कहते हुए आपस में तर्क-वितर्क करने लगे, “यदि हम कहें, ‘स्‍वर्ग की ओर से’, तो वह कहेंगे, ‘तब आप लोगों ने योहन पर विश्‍वास क्‍यों नहीं किया?’</verse>
				<verse number="31">यदि हम कहें, ‘मनुष्‍यों की ओर से’, तो...।” वे जनता से डरते थे, क्‍योंकि सब लोग मानते थे कि योहन सचमुच नबी थे।</verse>
				<verse number="32">इसलिए उन्‍होंने येशु को उत्तर दिया, “हम नहीं जानते।” इस पर येशु ने उनसे कहा, “तब मैं भी आप लोगों को नहीं बताऊंगा कि मैं किस अधिकार से ये कार्य कर रहा हूँ।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">येशु महापुरोहितों, शास्‍त्रियों और धर्मवृद्धों से दृष्‍टान्‍तों में कहने लगे: “किसी मनुष्‍य ने अंगूर का उद्यान लगाया। उसने उसके चारों ओर बाड़ा बाँधा; उस में रस का कुण्‍ड खुदवाया और पक्‍का मचान बनवाया। तब उसे किसानों को पट्टे पर देकर वह परदेश चला गया।</verse>
				<verse number="2">समय आने पर उसने अंगूर की फसल का हिस्‍सा वसूल करने के लिए किसानों के पास एक सेवक को भेजा।</verse>
				<verse number="3">किसानों ने सेवक को पकड़ कर मारा-पीटा और खाली हाथ लौटा दिया।</verse>
				<verse number="4">उसने एक दूसरे सेवक को भेजा। उन्‍होंने उसका सिर फोड़ दिया और उसे अपमानित किया।</verse>
				<verse number="5">उसने एक और सेवक को भेजा और उन्‍होंने उसे मार डाला। इसके बाद उसने और बहुत सेवकों को भेजा। उन्‍होंने उनमें से कुछ लोगों को पीटा और कुछ को मार डाला।</verse>
				<verse number="6">अब उसके पास केवल एक बच रहा−उसका प्रिय पुत्र। अन्‍त में उसने यह सोच कर उसे उनके पास भेजा कि वे मेरे पुत्र का आदर करेंगे।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु किसानों ने आपस में कहा, ‘यह तो उत्तराधिकारी है। चलो, हम इसे मार डालें और तब इसकी पैतृक-सम्‍पत्ति हमारी हो जाएगी।’</verse>
				<verse number="8">अत: उन्‍होंने उसे पकड़ कर मार डाला और अंगूर-उद्यान के बाहर फेंक दिया।</verse>
				<verse number="9">अब अंगूर-उद्यान का स्‍वामी क्‍या करेगा? वह आ कर उन किसानों का वध करेगा और अपना अंगूर-उद्यान दूसरों को दे देगा।</verse>
				<verse number="10">“क्‍या तुम लोगों ने धर्मग्रन्‍थ में यह नहीं पढ़ा? ‘कारीगरों ने जिस पत्‍थर को बेकार समझ कर फेंक दिया था, वही कोने की नींव का पत्‍थर बन गया है।</verse>
				<verse number="11">यह प्रभु का कार्य है और हमारी दृष्‍टि में अद्भुत है।’ ”</verse>
				<verse number="12">वे समझ गये कि येशु का यह दृष्‍टान्‍त हमारे ही विषय में है। अत: वे उन्‍हें गिरफ्‍तार करने का उपाय ढूँढ़ने लगे। किन्‍तु वे जनता से डरते थे, इसलिए वे उन्‍हें छोड़ कर चले गये।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने येशु के पास फरीसी और हेरोदेस-दल के कुछ लोगों को भेजा, जिससे वे उन्‍हें उनकी अपनी बात के जाल में फँसाएँ।</verse>
				<verse number="14">वे आ कर उनसे बोले, “गुरुवर! हम यह जानते हैं कि आप सच्‍चे हैं और आप किसी की परवाह नहीं करते। आप मुँह-देखी बात नहीं कहते, बल्‍कि सच्‍चाई से परमेश्‍वर के मार्ग की शिक्षा देते हैं। बताइए, व्‍यवस्‍था की दृष्‍टि में रोमन सम्राट को कर देना उचित है या नहीं?</verse>
				<verse number="15">हम उन्‍हें दें या नहीं दें?” उनका छल-कपट भाँप कर येशु ने कहा, “मेरी परीक्षा क्‍यों लेते हो? एक सिक्‍का लाओ और मुझे दिखाओ।”</verse>
				<verse number="16">वे एक सिक्‍का लाए। येशु ने उन से पूछा, “यह किसकी आकृति और किसका लेख है?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “रोमन सम्राट का।”</verse>
				<verse number="17">इस पर येशु ने उनसे कहा, “जो सम्राट का है, वह सम्राट को दो और जो परमेश्‍वर का है, वह परमेश्‍वर को दो।” येशु की यह बात सुन कर वे आश्‍चर्य-चकित हो गये।</verse>
				<verse number="18">सदूकी सम्‍प्रदाय के कुछ लोग येशु के पास आए। उनकी धारणा है कि मृतकों का पुनरुत्‍थान नहीं होता। उन्‍होंने येशु से यह प्रश्‍न पूछा,</verse>
				<verse number="19">“गुरुवर! मूसा ने हमारे लिए यह नियम बनाया है: यदि किसी का भाई, अपनी पत्‍नी के रहते निस्‍सन्‍तान मर जाए, तो वह अपने भाई की विधवा से विवाह करे और अपने भाई के लिए सन्‍तान उत्‍पन्न करे।</verse>
				<verse number="20">सात भाई थे। पहले ने विवाह किया और वह निस्‍सन्‍तान मर गया।</verse>
				<verse number="21">दूसरा भाई भी, उसकी विधवा से विवाह कर, निस्‍सन्‍तान मर गया। तीसरे के साथ भी वही हुआ।</verse>
				<verse number="22">इस प्रकार सातों भाई निस्‍सन्‍तान मर गये। सबके अंत में वह स्‍त्री भी मर गयी।</verse>
				<verse number="23">जब वे पुनरुत्‍थान में जी उठेंगे, तो वह किसकी पत्‍नी होगी? वह तो सातों भाइयों की पत्‍नी रह चुकी है।”</verse>
				<verse number="24">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “क्‍या तुम इस कारण भ्रम में नहीं पड़े हुए हो कि तुम न तो धर्मग्रन्‍थ जानते हो और न परमेश्‍वर की शक्‍ति?</verse>
				<verse number="25">क्‍योंकि जब वे मृतकों में से जी उठते हैं, तब न तो पुरुष विवाह करते और न स्‍त्रियाँ विवाह में दी जाती हैं; बल्‍कि वे स्‍वर्गदूतों के सदृश होते हैं।</verse>
				<verse number="26">“जहाँ तक मृतकों के जी उठने का प्रश्‍न है, क्‍या तुम ने मूसा के ग्रन्‍थ में, जलती झाड़ी की कथा में, यह नहीं पढ़ा कि परमेश्‍वर ने मूसा से कहा, ‘मैं अब्राहम का परमेश्‍वर, इसहाक का परमेश्‍वर और याकूब का परमेश्‍वर हूँ’?</verse>
				<verse number="27">वह मृतकों का नहीं वरन् जीवितों का परमेश्‍वर है। तुम भ्रम में पड़े हुए हो!”</verse>
				<verse number="28">एक शास्‍त्री यह शास्‍त्रार्थ सुन रहा था। उसने देखा कि येशु ने सदूकियों को ठीक उत्तर दिया। वह आगे बढ़ा और उसने येशु से पूछा, “सब से पहली आज्ञा कौन-सी है?”</verse>
				<verse number="29">येशु ने उत्तर दिया, “पहली आज्ञा यह है: ‘इस्राएल सुनो! हमारा प्रभु परमेश्‍वर एकमात्र प्रभु है।</verse>
				<verse number="30">अपने प्रभु परमेश्‍वर को अपने सम्‍पूर्ण हृदय, सम्‍पूर्ण प्राण, सम्‍पूर्ण बुद्धि और सम्‍पूर्ण शक्‍ति से प्रेम करो।’</verse>
				<verse number="31">दूसरी आज्ञा यह है, ‘अपने पड़ोसी को अपने समान प्रेम करो।’ इन से बड़ी कोई आज्ञा नहीं।”</verse>
				<verse number="32">शास्‍त्री ने उन से कहा, “हे गुरुवर! क्‍या सुन्‍दर बात है! आपने सच कहा कि एक ही परमेश्‍वर है। उसके अतिरिक्‍त और कोई परमेश्‍वर नहीं है।</verse>
				<verse number="33">उसे अपने सम्‍पूर्ण हृदय, सम्‍पूर्ण ज्ञान और सम्‍पूर्ण शक्‍ति से प्रेम करना और अपने पड़ोसी को अपने समान प्रेम करना, यह हर प्रकार की अग्‍नि-बलि और पशु-बलि चढ़ाने से अधिक महत्‍वपूर्ण है।”</verse>
				<verse number="34">जब येशु ने देखा कि उसने विवेकपूर्ण उत्तर दिया है, तो उन्‍होंने उससे कहा, “तुम परमेश्‍वर के राज्‍य से दूर नहीं हो।” इसके बाद किसी को येशु से और प्रश्‍न पूछने का साहस नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="35">येशु ने, मन्‍दिर में शिक्षा देते समय, यह प्रश्‍न उठाया, “शास्‍त्री कैसे कह सकते हैं कि मसीह दाऊद के वंशज हैं?</verse>
				<verse number="36">दाऊद ने स्‍वयं पवित्र आत्‍मा की प्रेरणा से कहा, ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा: तुम मेरे सिंहासन की दाहिनी ओर बैठो, जब तक मैं तुम्‍हारे शत्रुओं को तुम्‍हारे पैरों तले न डाल दूँ।’</verse>
				<verse number="37">“दाऊद स्‍वयं उन्‍हें प्रभु कहते हैं, तो वह उनके वंशज कैसे हो सकते हैं?” विशाल जनसमूह येशु की बातें सुनने में रस ले रहा था।</verse>
				<verse number="38">येशु ने शिक्षा देते समय कहा, “शास्‍त्रियों से सावधान रहो। लम्‍बे लबादे पहन कर घूमना, बाजारों में प्रणाम-प्रणाम सुनना,</verse>
				<verse number="39">सभागृहों में प्रमुख आसनों पर और भोजों में सम्‍मानित स्‍थानों पर बैठना−यह सब उन्‍हें पसन्‍द है।</verse>
				<verse number="40">किन्‍तु वे विधवाओं की सम्‍पत्ति चट कर जाते और दिखावे के लिए लम्‍बी-लम्‍बी प्रार्थनाएँ करते हैं। उन को बड़ा कठोर दण्‍ड मिलेगा।”</verse>
				<verse number="41">येशु मन्‍दिर के खजाने के सामने बैठ कर लोगों को उसमें सिक्‍के डालते हुए देख रहे थे। अनेक धनवान व्यक्‍ति बहुत भेंट चढ़ा रहे थे।</verse>
				<verse number="42">एक गरीब विधवा आयी और दो अधेले अर्थात् एक पैसा खजाने में डाला।</verse>
				<verse number="43">इस पर येशु ने अपने शिष्‍यों को बुला कर कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ; खजाने में भेंट चढ़ाने वालों में इस गरीब विधवा ने सब से अधिक डाला है;</verse>
				<verse number="44">क्‍योंकि सब ने अपनी समृद्धि से कुछ चढ़ाया, परन्‍तु इसने तंगी में रहते हुए भी, इसके पास जो कुछ था, वह सब अर्थात् अपनी सारी जीविका ही अर्पित कर दी!”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">येशु मन्‍दिर से निकल रहे थे कि उनके शिष्‍यों में से एक ने उन से कहा, “गुरुवर! देखिए; ये बड़े-बड़े पत्‍थर! कैसे भव्‍य भवन!”</verse>
				<verse number="2">येशु ने उसे उत्तर दिया, “तुम इन विशाल भवनों को देख रहे हो न? यहाँ एक पत्‍थर पर दूसरा पत्‍थर पड़ा नहीं रहेगा−सब ध्‍वस्‍त हो जाएगा।”</verse>
				<verse number="3">जब येशु जैतून पहाड़ पर मन्‍दिर के सामने बैठ गये, तब पतरस, याकूब, योहन और अन्‍द्रेयास ने एकान्‍त में उनसे पूछा,</verse>
				<verse number="4">“हमें बताइए, यह कब होगा और किस चिह्‍न से पता चलेगा कि यह सब पूरा होने को है?”</verse>
				<verse number="5">येशु अपने शिष्‍यों से यह कहने लगे, “सावधान रहो, तुम्‍हें कोई नहीं बहकाए।</verse>
				<verse number="6">बहुत-से लोग मेरे नाम में आएँगे और कहेंगे, ‘मैं वहीं हूँ’, और वे बहुतों को बहका देंगे।</verse>
				<verse number="7">“जब तुम युद्धों की चर्चा सुनोगे और युद्धों के बारे में अफवाहें सुनोगे, तो इससे मत घबराना; क्‍योंकि ऐसा होना अनिवार्य है। परन्‍तु अन्‍त अभी नहीं होगा।</verse>
				<verse number="8">जाति के विरुद्ध जाति और राज्‍य के विरुद्ध राज्‍य उठ खड़ा होगा। जहाँ-तहाँ भूकम्‍प आएँगे और अकाल पड़ेंगे। यह मानो प्रसव-पीड़ा का आरम्‍भ मात्र होगा।</verse>
				<verse number="9">“अपने विषय में सावधान रहो। लोग तुम्‍हें धर्मसभाओं के हाथ में सौंप देंगे और तुम्‍हें सभागृहों में पीटेंगे। वे तुम्‍हें मेरे कारण शासकों और राजाओं के सामने खड़ा करेंगे, जिससे तुम मेरे विषय में उन्‍हें साक्षी दे सको।</verse>
				<verse number="10">यह आवश्‍यक है कि पहले सब जातियों को शुभ-समाचार सुनाया जाए।</verse>
				<verse number="11">“जब वे तुम्‍हें पकड़वाकर ले जा रहे होंगे, तब यह चिन्‍ता न करना कि तुम क्‍या कहोगे। पर उस समय जो शब्‍द तुम्‍हें दिये जाएँगे, उन्‍हें कह देना; क्‍योंकि बोलने वाले तुम नहीं हो, बल्‍कि पवित्र आत्‍मा है।</verse>
				<verse number="12">भाई अपने भाई को मृत्‍यु के लिए सौंप देगा और पिता अपनी सन्‍तान को। सन्‍तान अपने माता-पिता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और उन्‍हें मरवा डालेगी।</verse>
				<verse number="13">मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे, किन्‍तु जो अन्‍त तक स्‍थिर रहेगा, वही बचाया जाएगा।</verse>
				<verse number="14">“जब तुम विनाशकारी घृणित व्यक्‍ति को वहाँ खड़ा हुआ देखोगे, जहाँ उसका होना उचित नहीं है−पढ़ने वाला इसे समझ ले−तो, जो लोग यहूदा प्रदेश में हों, वे पहाड़ों पर भाग जाएँ।</verse>
				<verse number="15">जो छत पर हो, वह नीचे न उतरे और अपना कुछ सामान लेने घर के अन्‍दर न जाए।</verse>
				<verse number="16">जो खेत में हो, वह अपनी चादर लाने के लिए पीछे न लौटे।</verse>
				<verse number="17">उन स्‍त्रियों के लिए शोक, जो उन दिनों गर्भवती होंगी; और उनके लिए शोक जो दूध पिलाती होंगी!</verse>
				<verse number="18">प्रार्थना करो कि यह सब शीतकाल में घटित न हो;</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि उन दिनों ऐसा दु:ख-कष्‍ट होगा, जैसा परमेश्‍वर-रचित सृष्‍टि के प्रारम्‍भ से अब तक न कभी हुआ है और न कभी होगा।</verse>
				<verse number="20">यदि प्रभु ने उन दिनों को घटाया न होता, तो कोई भी प्राणी नहीं बचता; किन्‍तु अपने मनोनीत लोगों के कारण, जिन्‍हें उसने चुना है, उसने उन दिनों को घटा दिया है।</verse>
				<verse number="21">“यदि उस समय कोई तुम लोगों से कहे ‘देखो, मसीह यहाँ हैं’, अथवा ‘देखो, वह वहाँ हैं’, तो विश्‍वास नहीं करना;</verse>
				<verse number="22">क्‍योंकि झूठे मसीह तथा झूठे नबी प्रकट होंगे और ऐसे चिह्‍न तथा चमत्‍कार दिखाएँगे कि यदि सम्‍भव हो तो चुने हुए लोगों को बहका दें।</verse>
				<verse number="23">तुम सावधान रहना। मैंने तुम्‍हें पहले ही सब कुछ बता दिया है।</verse>
				<verse number="24">“उन दिनों इस संकट के बाद सूर्य अन्‍धकारमय हो जाएगा, चन्‍द्रमा प्रकाश नहीं देगा,</verse>
				<verse number="25">तारे आकाश से गिरने लगेंगे और आकाश की शक्‍तियाँ विचलित हो जाएँगी।</verse>
				<verse number="26">तब लोग मानव-पुत्र को अपार सामर्थ्य और महिमा के साथ बादलों पर आते हुए देखेंगे।</verse>
				<verse number="27">वह अपने दूतों को भेजेगा और पृथ्‍वी के इस छोर से आकाश के उस छोर तक चारों दिशाओं से अपने चुने हुए लोगों को एकत्र करेगा।</verse>
				<verse number="28">“अंजीर के पेड़ से यह शिक्षा लो। जैसे ही उसकी टहनियाँ कोमल हो जाती हैं और उन में अंकुर फूटने लगते हैं, तो तुम जान जाते हो कि ग्रीष्‍मकाल निकट है।</verse>
				<verse number="29">इसी तरह, जब तुम इन बातों को होते देखोगे, तो जान लेना कि वह निकट है, वरन् द्वार पर ही है।</verse>
				<verse number="30">मैं तुम से सच कहता हूँ: इस पीढ़ी का अन्‍त नहीं होगा जब तक ये सब बातें घटित नहीं हो जाएँगी।</verse>
				<verse number="31">आकाश और पृथ्‍वी टल जाएँ, तो टल जाएँ, परन्‍तु मेरे शब्‍द कदापि नहीं टल सकते।</verse>
				<verse number="32">“उस दिन और उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता−न स्‍वर्ग के दूत और न पुत्र। केवल पिता ही जानता है।</verse>
				<verse number="33">“सावधान रहो। जागते रहो, क्‍योंकि तुम नहीं जानते कि वह समय कब आएगा।</verse>
				<verse number="34">यह कुछ ऐसा है, जैसे कोई मनुष्‍य अपना घर छोड़कर विदेश चला गया हो। उसने अपने घर का भार अपने सेवकों को सौंप दिया हो, हर एक को उसका काम बता दिया हो और द्वारपाल को जागते रहने का आदेश दिया हो।</verse>
				<verse number="35">तुम नहीं जानते कि घर का स्‍वामी कब आएगा−शाम को, आधी रात को, मुर्गे के बाँग देते समय अथवा प्रात:काल। इसलिए जागते रहो।</verse>
				<verse number="36">कहीं ऐसा न हो कि वह अचानक आ जाए और तुम्‍हें सोता हुआ पाए।</verse>
				<verse number="37">जो बात मैं तुम से कहता हूँ, वही सब से कहता हूँ: जागते रहो!”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">पास्‍का (फसह) तथा बेखमीर रोटी के पर्व में दो दिन रह गये थे। महापुरोहित और शास्‍त्री येशु को छल से गिरफ्‍तार करने और उनको मार डालने का उपाय ढूँढ़ रहे थे।</verse>
				<verse number="2">फिर भी वे कहते थे, “पर्व के दिनों में नहीं। कहीं ऐसा न हो कि जनता में दंगा हो जाए।”</verse>
				<verse number="3">जब येशु बेतनियाह गाँव में शिमोन ‘कुष्‍ठरोगी’ के घर में भोजन कर रहे थे, तो एक महिला संगमरमर के पात्र में असली जटामांसी का बहुमूल्‍य इत्र ले कर आयी। उसने पात्र तोड़ कर येशु के सिर पर इत्र उंडेल दिया।</verse>
				<verse number="4">इस पर कुछ लोग झुंझला कर एक दूसरे से बोले, “इत्र का यह अपव्‍यय क्‍यों?</verse>
				<verse number="5">यह इत्र तीन सौ चाँदी के सिक्‍कों से अधिक मूल्‍य में बेचा जा सकता था और उससे प्राप्‍त धन गरीबों में बाँटा जा सकता था।” और वे उसे झिड़कने लगे।</verse>
				<verse number="6">येशु ने कहा, “इसे छोड़ दो। इसे क्‍यों तंग करते हो? इसने मेरे लिए एक सुन्‍दर कार्य किया है।</verse>
				<verse number="7">गरीब तो सदा तुम लोगों के साथ रहेंगे। तुम जब चाहो, उनका उपकार कर सकते हो; किन्‍तु मैं सदा तुम्‍हारे साथ नहीं रहूँगा।</verse>
				<verse number="8">यह जो कुछ कर सकती थी, इसने कर दिया। इसने मेरे गाड़े जाने की तैयारी में पहले ही से मेरे शरीर पर इत्र लगाया।</verse>
				<verse number="9">मैं तुम से सच कहता हूँ: सारे संसार में जहाँ कहीं शुभ-समाचार सुनाया जाएगा, वहाँ इसकी स्‍मृति में इसके इस कार्य की भी चर्चा की जाएगी।”</verse>
				<verse number="10">बारहों में से एक, यूदस [यहूदा] इस्‍करियोती, महापुरोहितों के पास गया और उसने येशु को उनके हाथ पकड़वा देने का प्रस्‍ताव किया।</verse>
				<verse number="11">वे यह सुन कर बहुत प्रसन्न हुए। उन्‍होंने उसे धन देने का वायदा किया और यूदस येशु को पकड़वाने का अवसर ढूँढ़ने लगा।</verse>
				<verse number="12">बेखमीर रोटी के पर्व के पहले दिन, जब पास्‍का-पर्व के मेमने की बलि चढ़ायी जाती है, शिष्‍यों ने येशु से कहा, “आप क्‍या चाहते हैं? हम कहाँ जा कर आपके लिए पास्‍का-पर्व के भोज की तैयारी करें?”</verse>
				<verse number="13">येशु ने दो शिष्‍यों को यह कहकर भेजा, “नगर में जाओ। तुम्‍हें एक मनुष्‍य मिलेगा। वह पानी से भरा घड़ा लिये हुए जा रहा होगा। तुम उसके पीछे-पीछे जाना।</verse>
				<verse number="14">जिस घर में वह प्रवेश करे, उस घर के स्‍वामी से तुम यह कहना, “गुरुवर कहते हैं: मेरे लिए अतिथिशाला कहाँ है, जहाँ मैं अपने शिष्‍यों के साथ पास्‍का का भोजन करूँगा?”</verse>
				<verse number="15">वह तुम्‍हें ऊपर एक सजा-सजाया बड़ा कमरा दिखा देगा। वहीं तुम हमारे लिए भोज की तैयारी करना।”</verse>
				<verse number="16">शिष्‍य चले गए। येशु ने जैसा कहा था, उन्‍होंने नगर में पहुँच कर सब कुछ वैसा ही पाया और पास्‍का-पर्व के भोज की तैयारी कर ली।</verse>
				<verse number="17">सन्‍ध्‍या हो जाने पर येशु बारहों के साथ आए।</verse>
				<verse number="18">जब वे बैठ कर भोजन कर रहे थे, तो येशु ने कहा, “मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ: तुम में से एक, जो मेरे साथ भोजन कर रहा है, मुझे पकड़वा देगा”।</verse>
				<verse number="19">शिष्‍य उदास हो गये और एक-एक कर उनसे पूछने लगे, “कहीं वह मैं तो नहीं हूँ?”</verse>
				<verse number="20">येशु ने उत्तर दिया, “वह बारहों में से एक है, और मेरे साथ एक ही थाली में हाथ डाल रहा है।</verse>
				<verse number="21">मानव-पुत्र तो जा रहा है, जैसा कि उसके विषय में धर्मग्रन्‍थ में लिखा है; परन्‍तु धिक्‍कार है उस मनुष्‍य को, जो मानव-पुत्र को पकड़वा रहा है! उस मनुष्‍य के लिए अच्‍छा यही होता कि वह उत्‍पन्न ही नहीं हुआ होता।”</verse>
				<verse number="22">शिष्‍यों के साथ भोजन करते समय येशु ने रोटी ली, और आशिष माँग कर तोड़ी, शिष्‍यों को दी, और कहा, “लो, यह मेरी देह है।”</verse>
				<verse number="23">तब उन्‍होंने कटोरा लिया, परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दिया और उसे शिष्‍यों को दिया और सब ने उस में से पीया।</verse>
				<verse number="24">येशु ने उन से कहा, “यह विधान [वाचा] का मेरा रक्‍त है जो बहुतों के लिए बहाया जा रहा है।</verse>
				<verse number="25">मैं तुम से सच कहता हूँ: मैं दाख का रस उस दिन तक फिर नहीं पिऊंगा, जब तक परमेश्‍वर के राज्‍य में नया रस न पिऊं।”</verse>
				<verse number="26">भजन गाने के बाद येशु और उनके शिष्‍य जैतून पहाड़ पर चले गए।</verse>
				<verse number="27">येशु ने शिष्‍यों से कहा, “तुम सब के विश्‍वास का पतन होगा क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: ‘मैं चरवाहे को मारूँगा और भेड़ें तितर-बितर हो जाएँगी।’</verse>
				<verse number="28">किन्‍तु अपने पुनरुत्‍थान के पश्‍चात् मैं तुम लोगों से पहले गलील प्रदेश को जाऊंगा।”</verse>
				<verse number="29">इस पर पतरस ने कहा, “चाहे सब के विश्‍वास का पतन हो जाए, किन्‍तु मेरे विश्‍वास का पतन नहीं होगा।”</verse>
				<verse number="30">येशु ने उत्तर दिया, “मैं तुम से सच कहता हूँ: आज, इसी रात को, मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले ही तुम मुझे तीन बार अस्‍वीकार करोगे।”</verse>
				<verse number="31">किन्‍तु उसने जोर देकर यह कहा, “मुझे आपके साथ चाहे मरना ही क्‍यों न पड़े, मैं आप को कभी अस्‍वीकार नहीं करूँगा।” अन्‍य सब शिष्‍यों ने भी ऐसा ही कहा।</verse>
				<verse number="32">वे गतसमनी नामक स्‍थान में आए। येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “तुम लोग यहाँ बैठे रहो। मैं तब तक प्रार्थना करूँगा।”</verse>
				<verse number="33">वह पतरस, याकूब और योहन को अपने साथ ले गये। वह व्‍यथित तथा व्‍याकुल होने लगे</verse>
				<verse number="34">और उनसे बोले, “मैं अत्‍यन्‍त व्‍याकुल हूँ मानो मेरे प्राण निकल रहे हों! तुम यहाँ ठहरो और जागते रहो।”</verse>
				<verse number="35">वह कुछ आगे बढ़े और भूमि पर मुँह के बल गिर कर यह प्रार्थना करने लगे कि यदि संभव हो, तो यह घड़ी उन से टल जाए।</verse>
				<verse number="36">उन्‍होंने कहा, “अब्‍बा! पिता! तेरे लिए सब कुछ सम्‍भव है। यह प्‍याला मुझ से हटा ले; किन्‍तु मेरी इच्‍छा नहीं, तेरी इच्‍छा पूरी हो।”</verse>
				<verse number="37">येशु अपने शिष्‍यों के पास गये और उन्‍हें सोया हुआ देख कर पतरस से बोले, “सिमोन! सोते हो? तुम घण्‍टे भर भी नहीं जाग सके?</verse>
				<verse number="38">तुम सब जागते रहो और प्रार्थना करते रहो, जिससे तुम परीक्षा में न पड़ो। आत्‍मा तो तत्‍पर है, परन्‍तु शरीर दुर्बल।”</verse>
				<verse number="39">उन्‍होंने फिर जा कर उन्‍हीं शब्‍दों को दुहराते हुए प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="40">लौटने पर उन्‍होंने अपने शिष्‍यों को फिर सोया हुआ पाया, क्‍योंकि उनकी आँखें बहुत भारी हो रही थीं। वे नहीं जानते थे कि क्‍या उत्तर दें।</verse>
				<verse number="41">येशु जब तीसरी बार अपने शिष्‍यों के पास आए, तो उन्‍होंने उन से कहा, “अब तक सो रहे हो? अब तक आराम कर रहे हो? बस! बहुत हुआ! वह घड़ी आ गयी है। देखो! मानव-पुत्र पापियों के हाथ पकड़वाया जा रहा है।</verse>
				<verse number="42">उठो! हम चलें। देखो, मुझे पकड़वाने वाला निकट आ गया है।”</verse>
				<verse number="43">येशु यह कह ही रहे थे कि बारहों में से एक, यूदस [यहूदा] आ गया। उसके साथ तलवारें और लठियाँ लिये एक भीड़ थी, जिसे महापुरोहितों, शास्‍त्रियों और धर्मवृद्धों ने भेजा था।</verse>
				<verse number="44">पकड़वाने वाले ने उन्‍हें यह चिह्‍न दिया था, “मैं जिसका चुम्‍बन करूँगा, वही है। उसे पकड़ लेना और सावधानी से ले जाना।”</verse>
				<verse number="45">जैसे ही यूदस [यहूदा] आया, वह तुरन्‍त येशु के पास गया और कहा, “गुरुवर!” और उनका चुम्‍बन किया।</verse>
				<verse number="46">तब लोगों ने येशु पर हाथ डाले और उन्‍हें गिरफ्‍तार कर लिया।</verse>
				<verse number="47">इस पर पास खड़े शिष्‍यों में से एक ने अपनी तलवार खींच ली और उसे प्रधान महापुरोहित के सेवक पर चला कर उसका कान उड़ा दिया।</verse>
				<verse number="48">येशु ने भीड़ से कहा, “क्‍या तुम लोग मुझे डाकू समझते हो, जो तलवारें और लाठियाँ ले कर मुझे पकड़ने आए हो?</verse>
				<verse number="49">मैं प्रतिदिन तुम्‍हारे साथ था, मन्‍दिर में शिक्षा दिया करता था, फिर भी तुम ने मुझे गिरफ्‍तार नहीं किया। खैर, धर्मग्रन्‍थ में जो लिखा है, वह पूरा हो जाए।”</verse>
				<verse number="50">तब सब शिष्‍य येशु को छोड़ कर भाग गये।</verse>
				<verse number="51">एक युवक, अपने नंगे बदन पर मलमल की चादर ओढ़े येशु के पीछे हो लिया। किन्‍तु जब भीड़ ने उसे पकड़ा,</verse>
				<verse number="52">तो वह चादर छोड़ कर नंगा ही भाग गया।</verse>
				<verse number="53">वे येशु को प्रधान महापुरोहित के यहाँ ले गये। सब महापुरोहित, धर्मवृद्ध और शास्‍त्री वहाँ एकत्र हुए थे।</verse>
				<verse number="54">येशु से कुछ दूरी रखते हुए पतरस उनके पीछे-पीछे प्रधान महापुरोहित के भवन के आंगन तक गया था और वहाँ पहरेदारों के साथ बैठ कर आग ताप रहा था।</verse>
				<verse number="55">महापुरोहित और सारी धर्ममहासभा येशु को मरवा डालने के उद्देश्‍य से उनके विरुद्ध गवाही खोज रही थी, परन्‍तु वह मिली नहीं।</verse>
				<verse number="56">बहुत-से लोगों ने तो उनके विरुद्ध झूठी गवाही दी, किन्‍तु उनके बयान मेल नहीं खाते थे।</verse>
				<verse number="57">तब कुछ लोग उठे और उन्‍होंने येशु के विरुद्ध यह झूठी गवाही दी,</verse>
				<verse number="58">“हमने इस व्यक्‍ति को ऐसा कहते सुना है: ‘मैं हाथ का बनाया हुआ यह मन्‍दिर ढा दूँगा और तीन दिन में दूसरा खड़ा कर दूँगा, जो हाथ का बनाया हुआ नहीं होगा।’ ”</verse>
				<verse number="59">किन्‍तु इसके विषय में भी उनके बयान मेल नहीं खाये थे।</verse>
				<verse number="60">तब प्रधान महापुरोहित ने सभा के बीच में खड़े होकर येशु ने पूछा, “ये लोग तुम्‍हारे विरुद्ध जो गवाही दे रहे हैं, क्‍या इसका कोई उत्तर तुम्‍हारे पास नहीं है?”</verse>
				<verse number="61">परन्‍तु येशु चुप रहे। उन्‍होंने कोई उत्तर नहीं दिया। इसके बाद प्रधान महापुरोहित ने येशु से पूछा, “क्‍या तुम परमस्‍तुत्‍य के पुत्र मसीह हो?”</verse>
				<verse number="62">येशु ने उत्तर दिया “मैं हूँ। और आप लोग मानव-पुत्र को सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की दाहिनी ओर विराजमान और आकाश के बादलों के साथ आता हुआ देखेंगे।”</verse>
				<verse number="63">इस पर प्रधान महापुरोहित ने अपने कुरते फाड़ कर कहा, “अब हमें गवाहों की जरूरत ही क्‍या है?</verse>
				<verse number="64">आप लोगों ने स्‍वयं ईश-निन्‍दा सुनी है। आप लोगों का क्‍या विचार है?” सब का निर्णय यह हुआ कि येशु प्राणदण्‍ड के योग्‍य हैं।</verse>
				<verse number="65">तब कुछ लोग उन पर थूकने लगे और उनकी आँखों पर पट्टी बाँध कर उन्‍हें घूँसे मारने लगे और यह कहा, “यदि तू नबी है तो बोल!” प्रधान महापुरोहित के पहरेदारों ने भी उन्‍हें लेकर थप्‍पड़ मारे।</verse>
				<verse number="66">पतरस उस समय नीचे आंगन में था। प्रधान महापुरोहित की एक सेविका वहाँ आई।</verse>
				<verse number="67">उसने पतरस को आग तापते हुए देखा। उसने उस पर दृष्‍टि गड़ा कर कहा, “तुम भी उस नासरत वाले येशु के साथ थे।”</verse>
				<verse number="68">किन्‍तु पतरस ने अस्‍वीकार करते हुए कहा, “मैं न तो उसे जानता हूँ और न ही तुम्‍हारी बात को मैं समझ रहा हूँ।” इसके बाद पतरस फाटक की ओर चला गया और मुर्गे ने बाँग दी।</verse>
				<verse number="69">सेविका उसे देखकर पास खड़े लोगों से फिर कहने लगी, “यह व्यक्‍ति उन्‍हीं लोगों में से एक है।”</verse>
				<verse number="70">किन्‍तु पतरस ने फिर अस्‍वीकार किया। इसके थोड़ी देर बाद वहाँ खड़े हुए लोग उससे बोले, “निश्‍चय ही तुम उन्‍हीं लोगों में से एक हो, क्‍योंकि तुम गलील प्रदेश के रहने वाले हो।”</verse>
				<verse number="71">इस पर पतरस स्‍वयं को कोसने और शपथ खा कर कहने लगा, “तुम जिस मनुष्‍य की चर्चा कर रहे हो, मैं उसे जानता भी नहीं।”</verse>
				<verse number="72">ठीक उसी समय मुर्गे ने दूसरी बार बाँग दी और पतरस को याद आया कि येशु ने उससे कहा था: ‘मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले ही तुम मुझे तीन बार अस्‍वीकार करोगे,’ और वह फूट-फूट कर रोने लगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">सबेरा होते ही महापुरोहितों, धर्मवृद्धों और शास्‍त्रियों ने समस्‍त धर्ममहासभा के साथ परामर्श किया। इसके बाद उन्‍होंने येशु को बाँधा और उन्‍हें ले जा कर राज्‍यपाल पिलातुस को सौंप दिया।</verse>
				<verse number="2">पिलातुस ने येशु से पूछा, “क्‍या तुम यहूदियों के राजा हो?” येशु ने उत्तर दिया, “यह तो आप कह रहे हैं।”</verse>
				<verse number="3">तब महापुरोहित उन पर बहुत-से अभियोग लगाने लगे।</verse>
				<verse number="4">पिलातुस ने फिर येशु से पूछा, “देखो, ये तुम पर कितने अभियोग लगा रहे हैं। क्‍या इनका कोई उत्तर तुम्‍हारे पास नहीं है?”</verse>
				<verse number="5">फिर भी येशु ने कोई उत्तर नहीं दिया। इस पर पिलातुस को आश्‍चर्य हुआ।</verse>
				<verse number="6">पर्व के अवसर पर राज्‍यपाल लोगों की माँग के अनुसार एक बन्‍दी को रिहा किया करता था।</verse>
				<verse number="7">उस समय बरअब्‍बा नामक एक व्यक्‍ति बन्‍दीगृह में था। वह उन विद्रोहियों के साथ गिरफ्‍तार हुआ था, जिन्‍होंने राजद्रोह के समय हत्‍या की थी।</verse>
				<verse number="8">जब भीड़ ऊपर आ कर राज्‍यपाल से निवेदन करने लगी कि वह जैसा करता आया है, वैसा ही उनके लिए करे,</verse>
				<verse number="9">तो पिलातुस ने उन से कहा, “क्‍या तुम लोग चाहते हो कि मैं तुम्‍हारे लिए यहूदियों के राजा को रिहा करूँ?”</verse>
				<verse number="10">वह जानता था कि महापुरोहितों ने ईष्‍र्या से येशु को पकड़वाया है।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु महापुरोहितों ने लोगों को भड़काया कि वे माँग करें कि वह बरअब्‍बा ही को उनके लिए रिहा करे।</verse>
				<verse number="12">पिलातुस ने फिर भीड़ से पूछा, “तो तुम क्‍या चाहते हो? मैं इस मनुष्‍य का क्‍या करूँ, जिसे तुम यहूदियों का राजा कहते हो?”</verse>
				<verse number="13">लोग फिर चिल्‍लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ाओ!”</verse>
				<verse number="14">पिलातुस ने कहा, “क्‍यों? उसने कौन-सा अपराध किया है?” किन्‍तु वे और भी जोर से चिल्‍लाने लगे, “उसे क्रूस पर चढ़ाओ।”</verse>
				<verse number="15">तब पिलातुस ने भीड़ को संतुष्‍ट करने की इच्‍छा से बरअब्‍बा को मुक्‍त कर दिया और येशु को कोड़े लगवा कर क्रूस पर चढ़ाने के लिए सैनिकों के हवाले कर दिया।</verse>
				<verse number="16">इसके बाद सैनिक येशु को भवन के अन्‍दर, अर्थात् राजभवन में, ले गए और उन्‍होंने वहाँ सारा सैन्‍य-दल एकत्र कर लिया।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने येशु को बैंगनी वस्‍त्र पहनाया और काँटों का मुकुट गूँथ कर उनके सिर पर लगा दिया।</verse>
				<verse number="18">तब वे उनका अभिवादन करने लगे, “यहूदियों के राजा, प्रणाम!”</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने उनके सिर पर सरकण्‍डे से मारा, उन पर थूका और उनके सामने घुटने टेक कर उनकी वन्‍दना की।</verse>
				<verse number="20">इस प्रकार येशु का उपहास करने के बाद सैनिकों ने बैंगनी वस्‍त्र उतार लिया और उन्‍हें उनके निजी कपड़े पहना दिये। तत्‍पश्‍चात् वे येशु को क्रूस पर चढ़ाने के लिए नगर के बाहर ले गये।</verse>
				<verse number="21">सिकन्‍दर और रूफस का पिता, कुरेने देश का निवासी शिमोन, गाँव से नगर में आ रहा था। वह उधर से निकला। सैनिकों ने उसे बेगार में पकड़ा कि वह येशु का क्रूस उठाकर ले चले।</verse>
				<verse number="22">वे येशु को गुलगुता नामक स्‍थान पर लाए, जिसका अर्थ है: ‘खोपड़ी’ का स्‍थान।</verse>
				<verse number="23">वहाँ लोग येशु को गन्‍धरस मिला दाखरस देने लगे, किन्‍तु उन्‍होंने उसे नहीं लिया।</verse>
				<verse number="24">तब सैनिकों ने येशु को क्रूस पर चढ़ाया और−किसे क्‍या मिले−इसके लिए चिट्ठी डालकर उनके वस्‍त्र आपस में बाँट लिये।</verse>
				<verse number="25">जब उन्‍होंने येशु को क्रूस पर चढ़ाया, उस समय सबेरे के नौ बजे थे।</verse>
				<verse number="26">उनके दोषपत्र पर यह लिखा था−‘यहूदियों का राजा’।</verse>
				<verse number="27">येशु के साथ ही उन्‍होंने दो डाकुओं को क्रूस पर चढ़ाया−एक को उनकी दाहिनी ओर और दूसरे को उनकी बायीं ओर।</verse>
				<verse number="28">[इस प्रकार धर्मग्रन्‍थ का यह कथन पूरा हो गया: “वह अपराधियों के साथ गिना गया।”]</verse>
				<verse number="29">उधर से आने-जाने वाले लोग येशु की निन्‍दा करते और सिर हिलाते हुए यह कह रहे थे, “वाह! मन्‍दिर ढाने वाले और तीन दिनों में उसे फिर बना देने वाले!</verse>
				<verse number="30">क्रूस से उतर कर अपने को बचा।”</verse>
				<verse number="31">महापुरोहित भी आपस में और शास्‍त्रियों के साथ उनका उपहास करते हुए यह कह रहे थे, “इसने दूसरों को बचाया, किन्‍तु यह अपने को नहीं बचा सकता।</verse>
				<verse number="32">अब यह मसीह, इस्राएल का राजा क्रूस से उतरे ताकि हम देखें और विश्‍वास करें।” जो डाकू येशु के साथ क्रूस पर चढ़ाये गये थे, वे भी येशु को भला-बुरा कह रहे थे।</verse>
				<verse number="33">दोपहर होने पर समस्‍त पृथ्‍वी पर अंधेरा छा गया और तीन बजे तक बना रहा।</verse>
				<verse number="34">दोपहर तीन बजे येशु ने ऊंचे स्‍वर से पुकारा, “एलोई! एलोई! लमा सबकतानी?” इसका अर्थ है: “हे मेरे परमेश्‍वर! हे मेरे परमेश्‍वर! तूने मुझे क्‍यों छोड़ दिया?”</verse>
				<verse number="35">यह सुन कर पास खड़े लोगों में से कुछ ने कहा, “देखो! यह नबी एलियाह को पुकार रहा है।”</verse>
				<verse number="36">उन में से एक ने दौड़ कर अम्‍लरस में पनसोख्‍ता डुबाया, उसे सरकण्‍डे में लगाया और यह कहते हुए येशु को पीने को दिया, “रहने दो! देखें, एलियाह इसे उतारने आते हैं या नहीं।”</verse>
				<verse number="37">तब येशु ने ऊंचे स्‍वर से पुकार कर प्राण त्‍याग दिये।</verse>
				<verse number="38">मन्‍दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फट कर दो टुकड़े हो गया।</verse>
				<verse number="39">जो रोमन शतपति येशु के सामने खड़ा था, वह उन्‍हें इस प्रकार प्राण त्‍यागते देख कर बोल उठा, “निश्‍चय ही, यह मनुष्‍य परमेश्‍वर का पुत्र था।”</verse>
				<verse number="40">वहाँ कुछ स्‍त्रियाँ भी दूर से देख रही थीं। उन में मरियम मगदलेनी, छोटे याकूब और योसेस की माता मरियम और सलोमी थीं।</verse>
				<verse number="41">जब येशु गलील प्रदेश में थे, वे उनके पीछे हो ली थीं और उनकी सेवा-परिचर्या करती थीं। वहाँ और भी अन्‍य स्‍त्रियाँ थीं, जो येशु के साथ यरूशलेम आयी थीं।</verse>
				<verse number="42">अब सन्‍ध्‍या हो गयी थी। उस दिन शुक्रवार था, अर्थात् विश्राम-दिवस के पूर्व का दिन।</verse>
				<verse number="43">इसलिए अरिमतियाह नगर का यूसुफ़ आया। वह धर्ममहासभा का एक सम्‍मानित सदस्‍य था। वह परमेश्‍वर के राज्‍य की प्रतीक्षा में था। वह साहस करके राजभवन के भीतर पिलातुस के पास गया और उसने येशु का शरीर माँगा।</verse>
				<verse number="44">पिलातुस को आश्‍चर्य हुआ कि वह इतने शीघ्र मर गये हैं। उसने शतपति को बुला कर पूछा कि क्‍या येशु को मरे कुछ समय हो गया है।</verse>
				<verse number="45">शतपति से इसकी सूचना पाकर पिलातुस ने यूसुफ़ को शव दिला दिया।</verse>
				<verse number="46">यूसुफ़ ने मलमल का कफ़न ख़रीदा और येशु को क्रूस से उतारा। उसने उन्‍हें कफ़न में लपेट कर चट्टान में खोदी हुई कबर में रख दिया और कबर के द्वार पर एक पत्‍थर लुढ़का कर लगा दिया।</verse>
				<verse number="47">मरियम मगदलेनी और योसेस की माता मरियम यह देख रही थीं कि येशु कहाँ रखे गये हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">विश्राम-दिवस के समाप्‍त होने पर मरियम मगदलेनी, याकूब की माता मरियम और सलोमी ने सुगन्‍धित द्रव्‍य ख़रीदा, ताकि वे जा कर येशु के शरीर का विलेपन करें।</verse>
				<verse number="2">वे सप्‍ताह के प्रथम दिन बहुत सबेरे, सूर्योदय होते ही, कबर पर पहुँचीं।</verse>
				<verse number="3">वे आपस में यह कह रही थीं, “कौन हमारे लिए कबर के प्रवेश-द्वार पर से पत्‍थर लुढ़का कर हटाएगा?”</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु जब उन्‍होंने ऊपर दृष्‍टि की तो देखा कि वह पत्‍थर हटा हुआ है! यह पत्‍थर बहुत बड़ा था।</verse>
				<verse number="5">वे कबर के अन्‍दर गयीं और यह देख कर आश्‍चर्य-चकित रह गयीं कि श्‍वेत वस्‍त्र पहने एक नवयुवक दाहिनी ओर बैठा हुआ है।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु उसने उनसे कहा, “आश्‍चर्य-चकित मत हो! आप लोग नासरत-निवासी येशु को ढूँढ़ रही हैं, जो क्रूस पर चढ़ाए गये थे। वह जी उठे हैं। वह यहाँ नहीं हैं। देखिए, यही जगह है, जहाँ उन्‍होंने उनको रखा था।</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु जाइए और उनके शिष्‍यों और पतरस से कहिए कि वह आप लोगों से पहले गलील प्रदेश जाएँगे। वहाँ आप लोग उनके दर्शन करेंगे, जैसा कि उन्‍होंने आप लोगों से कहा था।”</verse>
				<verse number="8">वे कबर से बाहर निकलीं, और वहाँ से भाग गयीं; क्‍योंकि आतंक और अचंभे ने उन्‍हें आक्रांत कर दिया था। उन्‍होंने किसी से कुछ नहीं कहा; क्‍योंकि वे भयभीत थीं...। [</verse>
				<verse number="9">सप्‍ताह के प्रथम दिन प्रात:काल जी उठने पर येशु ने पहले मरियम मगदलेनी को दर्शन दिया। उसमें से उन्‍होंने सात भूतों को निकाला था। स्‍त्रियाँ पतरस तथा उसके साथियों के पास गईं और जो बातें उनसे कही गई थीं उनका संिक्षप्‍त विवरण उन्‍हें दिया।</verse>
				<verse number="10">उसने जा कर उनके अनुयायियों को यह समाचार सुनाया, जो शोक में डूबे हुए थे और विलाप कर रहे थे। इसके पश्‍चात् स्‍वयं येशु ने शाश्‍वत उद्धार का पवित्र तथा अमर शुभ संदेश अपने शिष्‍यों के द्वारा पूर्व से पश्‍चिम तक भेजा।) ]</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु जब उन्‍होंने यह सुना कि येशु जीवित हैं और उसे दिखाई दिये हैं, तो उन्‍होंने इस बात पर विश्‍वास नहीं किया। [</verse>
				<verse number="12">इसके पश्‍चात् उनमें से दो शिष्‍य किसी गाँव को जा रहे थे। येशु ने उन्‍हें मार्ग में भिन्न रूप में दर्शन दिया।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने लौट कर शेष शिष्‍यों को यह समाचार सुनाया, किन्‍तु शिष्‍यों को उन दोनों पर भी विश्‍वास नहीं हुआ। [</verse>
				<verse number="14">इसके बाद येशु ने ‘ग्‍यारह’ प्रेरितों को उनके भोजन करते समय दर्शन दिया और उनके अविश्‍वास और मन की कठोरता के लिए उनकी भत्‍र्सना की; क्‍योंकि उन्‍होंने उन लोगों पर विश्‍वास नहीं किया था, जिन्‍होंने येशु को उनके जी उठने के बाद देखा था।</verse>
				<verse number="15">तब येशु ने उन से कहा, “संसार के कोने-कोने में जाओ और प्रत्‍येक प्राणी को शुभ समाचार सुनाओ।</verse>
				<verse number="16">जो विश्‍वास करेगा और बपतिस्‍मा ग्रहण करेगा, वह बचाया जाएगा। जो विश्‍वास नहीं करेगा, वह दोषी ठहराया जाएगा।</verse>
				<verse number="17">विश्‍वास करने वालों के साथ ये चिह्‍न होंगे: वे मेरा नाम ले कर भूतों को निकालेंगे, वे नई-नई भाषा बोलेंगे</verse>
				<verse number="18">और साँपों को हाथ से उठा लेंगे। यदि वे विष पिएँगे, तो उस से उन्‍हें कोई हानि नहीं होगी। वे रोगियों पर हाथ रखेंगे और रोगी स्‍वस्‍थ हो जाएँगे।” [</verse>
				<verse number="19">प्रभु येशु अपने शिष्‍यों से बातें करने के बाद स्‍वर्ग में उठा लिये गये और परमेश्‍वर की दाहिनी ओर विराजमान हो गये।</verse>
				<verse number="20">तब शिष्‍य बाहर जाकर सब जगह संदेश सुनाने लगे। प्रभु येशु उनके साथ कार्य करते रहे और साथ-साथ घटित होने वाले चिह्‍नों द्वारा शुभ समाचार को प्रमाणित करते रहे।] [(</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="42">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">जो आरम्‍भ से प्रत्‍यक्षदर्शी थे और शुभ संदेश के सेवक बने, उन से हमें जो परम्‍परा मिली, उसके आधार पर बहुतों ने हमारे बीच हुई घटनाओं का वर्णन प्रस्‍तुत करने का प्रयास किया है।</verse>
				<verse number="2"></verse>
				<verse number="3">मैंने भी आरम्‍भ से सब बातों का सावधानी से अध्‍ययन किया है। इसलिए श्रीमान् थिओफिलुस, मुझे आपके लिए उनका क्रमबद्ध विवरण लिखना उचित जान पड़ा,</verse>
				<verse number="4">जिससे आप यह जान लें कि जिन बातों की शिक्षा आप को मिली है, वे प्रामाणिक हैं।</verse>
				<verse number="5">यहूदा प्रदेश के राजा हेरोदेस के समय में अबिय्‍याह के दल का जकर्याह नामक एक पुरोहित था। उसकी पत्‍नी हारून वंश की थी। उसका नाम एलीशेबा था।</verse>
				<verse number="6">वे दोनों परमेश्‍वर की दृष्‍टि में धार्मिक थे। वे प्रभु की सब आज्ञाओं और नियमों का निर्दोष अनुसरण करते थे।</verse>
				<verse number="7">उनके कोई सन्‍तान नहीं थी, क्‍योंकि एलीशेबा बाँझ थी और दोनों बूढ़े हो चले थे।</verse>
				<verse number="8">जब जकर्याह नियुिक्‍त के क्रम से अपने दल के साथ परमेश्‍वर के सामने पुरोहित का कार्य कर रहा था,</verse>
				<verse number="9">तब पुरोहितों की प्रथा के अनुसार उसके नाम चिट्ठी निकली कि वह प्रभु के मन्‍दिर में प्रवेश कर धूप जलाए।</verse>
				<verse number="10">धूप जलाने के समय सब लोग बाहर प्रार्थना कर रहे थे।</verse>
				<verse number="11">उस समय प्रभु का दूत उसे धूप की वेदी की दायीं ओर दिखाई दिया।</verse>
				<verse number="12">जकर्याह स्‍वर्गदूत को देख कर घबरा गया और भयभीत हो उठा;</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु स्‍वर्गदूत ने उससे कहा, “जकर्याह! डरिए नहीं। आपकी प्रार्थना सुनी गयी है। आपकी पत्‍नी एलीशेबा को एक पुत्र उत्‍पन्न होगा। आप उसका नाम ‘योहन’ रखना।</verse>
				<verse number="14">आप आनन्‍दित और उल्‍लसित होंगे और उसके जन्‍म पर बहुत लोग आनन्‍द मनाएँगे,</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि वह प्रभु की दृष्‍टि में महान् होगा। वह दाखरस और मदिरा नहीं पिएगा, वरन् अपनी माता के गर्भ से ही पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण होगा।</verse>
				<verse number="16">वह इस्राएल के बहुत लोगों को उनके प्रभु परमेश्‍वर की ओर लौटा लाएगा।</verse>
				<verse number="17">वह नबी एलियाह के सदृश आत्‍मा और सामर्थ्य से सम्‍पन्न होकर प्रभु का अग्रदूत बनेगा, जिससे वह माता-पिता और उनकी संतान में मेल कराए और आज्ञा-उल्‍लंघन करने वालों को धार्मिकों की सद्बुद्धि प्रदान करे, और प्रभु के लिए एक सुयोग्‍य प्रजा तैयार करे।”</verse>
				<verse number="18">जकर्याह ने स्‍वर्गदूत से कहा, “मैं यह कैसे जानूँ? क्‍योंकि मैं तो बूढ़ा हूँ और मेरी पत्‍नी भी बूढ़ी हो चली है।”</verse>
				<verse number="19">स्‍वर्गदूत ने उसे उत्तर दिया, “मैं गब्रिएल स्‍वर्गदूत हूँ। परमेश्‍वर के सामने उपस्‍थित रहता हूँ। मैं आप से बातें करने और आप को यह शुभ समाचार सुनाने भेजा गया हूँ।</verse>
				<verse number="20">देखिए, जिस दिन तक ये बातें पूरी नहीं होंगी, उस दिन तक आप गूँगे रहेंगे और बोल नहीं सकेंगे; क्‍योंकि आपने मेरी बातों पर, जो अपने समय पर पूरी होंगी, विश्‍वास नहीं किया।”</verse>
				<verse number="21">जनसमूह जकर्याह की बाट जोह रहा था और आश्‍चर्य कर रहा था कि वह मन्‍दिर में इतनी देर क्‍यों लगा रहा है।</verse>
				<verse number="22">बाहर निकलने पर जब वह उन से बोल नहीं सका, तो वे समझ गये कि उस ने मन्‍दिर में कोई दर्शन देखा है। वह उनसे हाथ से इशारा करता रहा, और मुँह से बोल न सका।</verse>
				<verse number="23">अपनी धर्म-सेवा के दिन पूरे हो जाने पर वह अपने घर चला गया।</verse>
				<verse number="24">कुछ समय बाद उसकी पत्‍नी एलीशेबा गर्भवती हुई। उसने पाँच महीने तक अपने को यह कहते हुए छिपाये रखा,</verse>
				<verse number="25">“प्रभु ने समाज में मेरा कलंक दूर करने के लिए अब मुझ पर कृपा-दृष्‍टि की है।”</verse>
				<verse number="26">छठे महीने स्‍वर्गदूत गब्रिएल परमेश्‍वर की ओर से, गलील प्रदेश के नासरत नामक नगर में एक कुँआरी के पास भेजा गया,</verse>
				<verse number="27">जिसकी मंगनी राजा दाऊद के वंशज यूसुफ़ नामक पुरुष से हुई थी। उस कुँआरी का नाम मरियम था।</verse>
				<verse number="28">स्‍वर्गदूत ने उसके पास आ कर उससे कहा, “प्रणाम, प्रभु की कृपापात्री! प्रभु आपके साथ है।”</verse>
				<verse number="29">वह इस कथन से बहुत घबरा गयी और मन में सोचने लगी कि इस प्रणाम का अर्थ क्‍या है।</verse>
				<verse number="30">तब स्‍वर्गदूत ने उससे कहा, “मरियम! डरिए नहीं। परमेश्‍वर ने आप पर कृपा की है।</verse>
				<verse number="31">देखिए, आप गर्भवती होंगी, और एक पुत्र को जन्‍म देंगी और उसका नाम ‘येशु’ रखेंगी।</verse>
				<verse number="32">वह महान होगा और सर्वोच्‍च परमेश्‍वर का पुत्र कहलाएगा। प्रभु परमेश्‍वर उसे उसके पूर्वज दाऊद का सिंहासन प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="33">वह याकूब के वंश पर सदा-सर्वदा राज्‍य करेगा और उसके राज्‍य का अन्‍त कभी नहीं होगा।”</verse>
				<verse number="34">मरियम ने स्‍वर्गदूत से कहा, “यह कैसे सम्‍भव होगा? क्‍योंकि मैं पुरुष को नहीं जानती।”</verse>
				<verse number="35">स्‍वर्गदूत ने उत्तर दिया, “पवित्र आत्‍मा आप पर उतरेगा और सर्वोच्‍च परमेश्‍वर का सामर्थ्य आप पर छाया करेगा। इसलिए जो आप से उत्‍पन्न होगा, वह पवित्र होगा और परमेश्‍वर का पुत्र कहलाएगा।</verse>
				<verse number="36">देखिए, बुढ़ापे में आपकी कुटुम्‍बिनी एलीशेबा को भी पुत्र होने वाला है। अब उसका, जो बाँझ कहलाती थी, छठा महीना हो रहा है;</verse>
				<verse number="37">क्‍योंकि परमेश्‍वर के लिए कुछ भी असम्‍भव नहीं है।”</verse>
				<verse number="38">मरियम ने कहा, “देखिए, मैं प्रभु की दासी हूँ। आपके कथन के अनुसार मेरे लिए हो।” तब स्‍वर्गदूत उसके पास से चला गया।</verse>
				<verse number="39">उन दिनों मरियम उठी और पहाड़ी क्षेत्र में यहूदा प्रदेश के एक नगर को शीघ्रता से गई।</verse>
				<verse number="40">उसने जकर्याह के घर में प्रवेश कर एलीशेबा का अभिवादन किया।</verse>
				<verse number="41">ज्‍यों ही एलीशेबा ने मरियम का अभिवादन सुना, बच्‍चा उसके गर्भ में उछल पड़ा और एलीशेबा पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण हो गयी</verse>
				<verse number="42">और ऊंचे स्‍वर से बोल उठी, “आप नारियों में धन्‍य हैं और धन्‍य है आपके गर्भ का फल!</verse>
				<verse number="43">मुझे यह सौभाग्‍य कैसे प्राप्‍त हुआ कि मेरे प्रभु की माता मेरे पास आयीं?</verse>
				<verse number="44">क्‍योंकि देखिए, ज्‍यों ही आपका प्रणाम मेरे कानों में पड़ा, बच्‍चा मेरे गर्भ में आनन्‍द के मारे उछल पड़ा।</verse>
				<verse number="45">धन्‍य हैं आप, जिन्‍होंने यह विश्‍वास किया कि प्रभु ने आप से जो कहा, वह पूरा होगा!”</verse>
				<verse number="46">इस पर मरियम ने यह कहा: “मेरी आत्‍मा प्रभु का गुनगान करती है;</verse>
				<verse number="47">मेरा प्राण अपने मुक्‍तिदाता परमेश्‍वर में आनन्‍द मनाता है;</verse>
				<verse number="48">क्‍योंकि उसने अपनी दासी की दीनता पर कृपा-दृष्‍टि की है। अब से सब पीढ़ियाँ मुझे धन्‍य कहेंगी;</verse>
				<verse number="49">क्‍योंकि सर्वशक्‍तिमान ने मेरे लिए महान् कार्य किये हैं। पवित्र है उसका नाम!</verse>
				<verse number="50">उसकी करुणा उसके भक्‍तों पर पीढ़ी-दर- पीढ़ी बनी रहती है।</verse>
				<verse number="51">“प्रभु ने अपना बाहुबल प्रदर्शित किया है, उसने अक्‍खड़ घमण्‍डियों को तितर-बितर कर दिया।</verse>
				<verse number="52">उसने शक्‍तिशालियों को उनके सिंहासनों से उतार दिया और दीनों को महान् बनाया।</verse>
				<verse number="53">उसने भूखों को अच्‍छी वस्‍तुओं से तृप्‍त किया और धनवानों को खाली हाथ लौटा दिया।</verse>
				<verse number="54">उसने अपनी करुणा को स्‍मरण कर, अपने सेवक इस्राएल को संभाला;</verse>
				<verse number="55">जैसी प्रतिज्ञा उसने हमारे पूर्वजों से की थी कि अब्राहम तथा उनकी सन्‍तान के प्रति उसकी करुणा सदा बनी रहेगी।”</verse>
				<verse number="56">लगभग तीन महीने एलीशेबा के साथ रह कर मरियम अपने घर लौट गयी।</verse>
				<verse number="57">एलीशेबा के प्रसव का समय पूरा हुआ और उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया।</verse>
				<verse number="58">जब उसके पड़ोसियों और सम्‍बन्‍धियों ने सुना कि प्रभु ने उस पर इतनी बड़ी दया की है, तब उन्‍होंने उसके साथ आनन्‍द मनाया।</verse>
				<verse number="59">आठवें दिन वे बालक का खतना करने आए। वे उसका नाम उसके पिता के नाम पर जकर्याह रखना चाहते थे,</verse>
				<verse number="60">परन्‍तु उसकी माँ ने कहा, “नहीं, इसका नाम ‘योहन’ रखा जाएगा।”</verse>
				<verse number="61">उन्‍होंने उससे कहा, “तुम्‍हारे कुटुम्‍ब में यह नाम तो किसी का भी नहीं है।”</verse>
				<verse number="62">तब उन्‍होंने उसके पिता से इशारे से पूछा कि वह उसका क्‍या नाम रखना चाहता है।</verse>
				<verse number="63">उसने पाटी मँगा कर लिखा, “इसका नाम योहन है।” सब अचम्‍भे में पड़ गये।</verse>
				<verse number="64">उसी क्षण जकर्याह के मुख और जीभ के बन्‍धन खुल गये और वह परमेश्‍वर की स्‍तुति करते हुए बोलने लगा।</verse>
				<verse number="65">सब पड़ोसियों पर प्रभु का भय छा गया। और यहूदा प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में ये सब बातें चारों ओर फैल गयीं।</verse>
				<verse number="66">सब सुनने वालों ने उन पर मन-ही-मन विचार कर कहा, “पता नहीं, यह बालक क्‍या बनेगा?” क्‍योंकि सचमुच बालक पर प्रभु का हाथ था।</verse>
				<verse number="67">योहन का पिता जकर्याह पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण हो गया और उसने यह कहते हुए नबूवत की:</verse>
				<verse number="68">“धन्‍य है प्रभु, इस्राएल का परमेश्‍वर! उसने अपनी प्रजा की सुध ली है और उसका उद्धार किया है।</verse>
				<verse number="69">उसने अपने सेवक दाऊद के वंश में हमारे लिए एक शक्‍तिशाली मुक्‍तिदाता उत्‍पन्न किया है।</verse>
				<verse number="70">वह अपने पवित्र नबियों के मुख से प्राचीन काल से यह कहता आया है</verse>
				<verse number="71">कि वह शत्रुओं और सब बैरियों के हाथ से हमें छुड़ाएगा</verse>
				<verse number="72">और अपने पवित्र विधान को स्‍मरण कर हमारे पूर्वजों पर दया करेगा।</verse>
				<verse number="73">उसने शपथ खा कर हमारे पिता अब्राहम से कहा था</verse>
				<verse number="74">कि वह हमारे शत्रुओं के हाथ से हमें मुक्‍त करेगा,</verse>
				<verse number="75">जिससे हम निर्भयता, पवित्रता और धार्मिकता से जीवन भर उसके सम्‍मुख उसकी सेवा कर सकें।</verse>
				<verse number="76">“हे बालक! तू सर्वोच्‍च परमेश्‍वर का नबी कहलाएगा; तू प्रभु का अग्रदूत बनेगा कि तू उसका मार्ग तैयार करे</verse>
				<verse number="77">और उसकी प्रजा को पाप-क्षमा द्वारा मुक्‍ति का ज्ञान प्रदान करे।</verse>
				<verse number="78">हमारे परमेश्‍वर की इस प्रेमपूर्ण दया से हमें स्‍वर्ग से प्रकाश प्राप्‍त होगा,</verse>
				<verse number="79">जिससे वह अन्‍धकार और मृत्‍यु की छाया में बैठने वालों को ज्‍योति प्रदान करे और हमारे चरणों को शान्‍ति-पथ पर अग्रसर करे।”</verse>
				<verse number="80">बालक योहन बढ़ता गया और उसका आत्‍मिक बल विकसित होता गया। वह इस्राएल के सामने प्रकट होने के दिन तक निर्जन प्रदेश में रहा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">उन दिनों रोमन सम्राट औगुस्‍तुस ने अपने समस्‍त साम्राज्‍य की जनगणना की राजाज्ञा निकाली।</verse>
				<verse number="2">यह पहली जनगणना थी और उस समय िक्‍वरिनियुस सीरिया देश का राज्‍यपाल था।</verse>
				<verse number="3">सब लोग नाम लिखवाने के लिए अपने-अपने नगर जाने लगे।</verse>
				<verse number="4">यूसुफ़ दाऊद के घराने और वंश का था; इसलिए वह गलील प्रदेश के नासरत नगर से यहूदा प्रदेश में दाऊद के नगर बेतलेहम को गया,</verse>
				<verse number="5">जिससे वह अपनी गर्भवती पत्‍नी मरियम के साथ नाम लिखवाए।</verse>
				<verse number="6">जब वे वहीं थे तब मरियम के गर्भ के दिन पूरे हो गये;</verse>
				<verse number="7">और उसने अपने पहिलौठे पुत्र को जन्‍म दिया और उसे कपड़ों में लपेट कर चरनी में लिटा दिया; क्‍योंकि उनके लिए सराय में जगह नहीं थी।</verse>
				<verse number="8">उस क्षेत्र में चरवाहे मैदानों में डेरा डाले हुए थे और वे रात को अपने झुण्‍ड पर पहरा दे रहे थे कि</verse>
				<verse number="9">प्रभु का एक दूत उनके पास आ कर खड़ा हो गया। प्रभु का तेज उनके चारों ओर चमक उठा और वे बहुत डर गये।</verse>
				<verse number="10">स्‍वर्गदूत ने उनसे कहा, “मत डरो! देखो, मैं तुम्‍हें बड़े आनन्‍द का शुभ समाचार सुना रहा हूँ जो सब लोगों के लिए है।</verse>
				<verse number="11">आज दाऊद के नगर में तुम्‍हारे मुक्‍तिदाता ने जन्‍म लिया है−यही प्रभु मसीह हैं।</verse>
				<verse number="12">यह तुम्‍हारे लिए चिह्‍न होगा: तुम एक शिशु को कपड़ों में लपेटा और चरनी में लिटाया हुआ पाओगे।”</verse>
				<verse number="13">एकाएक उस स्‍वर्गदूत के साथ स्‍वर्गीय सेना का विशाल समूह दिखाई दिया, जो यह कहते हुए परमेश्‍वर की स्‍तुति कर रहा था,</verse>
				<verse number="14">“सर्वोच्‍च स्‍वर्ग में परमेश्‍वर की महिमा हो और पृथ्‍वी पर उन मनुष्‍यों को शान्‍ति मिले, जिनसे वह प्रसन्न है।”</verse>
				<verse number="15">जब स्‍वर्गदूत उन से विदा हो कर स्‍वर्ग चले गये, तब चरवाहों ने एक-दूसरे से यह कहा, “चलो, हम अभी बेतलेहम जा कर यह घटना देखें, जिसे प्रभु ने हम पर प्रकट किया है।”</verse>
				<verse number="16">वे शीघ्र ही चल पड़े और उन्‍होंने मरियम, यूसुफ तथा चरनी में लेटे हुए नवजात शिशु को पाया।</verse>
				<verse number="17">उसे देखने के बाद उन्‍होंने बताया कि इस बालक के विषय में उन से क्‍या-क्‍या कहा गया है।</verse>
				<verse number="18">सब सुनने वाले लोग चरवाहों की बातों पर चकित हो गए।</verse>
				<verse number="19">पर मरियम ने इन सब बातों को अपने हृदय में संजोए रखा और वह इन पर विचार करती रही।</verse>
				<verse number="20">जैसा चरवाहों से कहा गया था, वैसा ही उन्‍होंने सब कुछ देखा और सुना; इसलिए वे परमेश्‍वर का गुणगान और स्‍तुति करते हुए लौट गये।</verse>
				<verse number="21">आठ दिन के बाद जब बालक के खतने का समय आया, तब उसका नाम “येशु” रखा गया। स्‍वर्गदूत ने गर्भाधान के पहले ही यही नाम दिया था।</verse>
				<verse number="22">जब मूसा की व्‍यवस्‍था के अनुसार उनके शुद्धिकरण का दिन आया, तब मरियम और यूसुफ़ बालक को यरूशलेम नगर ले गये कि उसे प्रभु को अर्पित करें।</verse>
				<verse number="23">जैसा कि प्रभु की व्‍यवस्‍था में लिखा है: “हर पहिलौठा पुत्र प्रभु के लिए पवित्र माना जाए।”</verse>
				<verse number="24">और इसलिए भी कि वे प्रभु की व्‍यवस्‍था की आज्ञा के अनुसार पण्‍डुकों का एक जोड़ा या कपोत के दो बच्‍चे बलिदान में चढ़ाएँ।</verse>
				<verse number="25">उस समय यरूशलेम में शिमोन नामक एक धर्मी तथा भक्‍त मनुष्‍य रहता था। वह इस्राएल की सान्‍त्‍वना की प्रतीक्षा में था। पवित्र आत्‍मा उस पर था</verse>
				<verse number="26">और उसे पवित्र आत्‍मा से यह प्रकाशन मिला था कि, जब तक वह प्रभु के मसीह के दर्शन न कर लेगा, तब तक उसकी मृत्‍यु न होगी।</verse>
				<verse number="27">वह पवित्र आत्‍मा की प्रेरणा से मन्‍दिर में आया। जब माता-पिता बालक येशु के लिए व्‍यवस्‍था की विधियाँ पूरी करने उसे भीतर लाए,</verse>
				<verse number="28">तब शिमोन ने बालक को अपनी गोद में लिया और परमेश्‍वर की स्‍तुति करते हुए कहा,</verse>
				<verse number="29">“हे स्‍वामी, अब तू अपने वचन के अनुसार अपने सेवक को शान्‍ति के साथ विदा कर;</verse>
				<verse number="30">क्‍योंकि मेरी आँखों ने उस मुक्‍ति को देख लिया,</verse>
				<verse number="31">जिसे तूने सब लोगों के सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया है।</verse>
				<verse number="32">यह अन्‍य-जातियों को प्रकाशन और तेरी प्रजा इस्राएल को गौरव देने वाली ज्‍योति है।”</verse>
				<verse number="33">बालक के विषय में ये बातें सुन कर उसके माता-पिता अचम्‍भे में पड़ गये।</verse>
				<verse number="34">शिमोन ने उन्‍हें आशीर्वाद दिया और बालक की माता मरियम से यह कहा, “देखिए, यह बालक एक ऐसा चिह्‍न है जिसका लोग विरोध करेंगे। इस के कारण इस्राएल में बहुतों का पतन और उत्‍थान होगा</verse>
				<verse number="35">और एक तलवार आपके हृदय को आर-पार बेध देगी। इस प्रकार बहुत लोगों के मनोभाव प्रकट हो जाएँगे।”</verse>
				<verse number="36">हन्नाह नाम एक नबिया थी जो अशेर-वंशी फ़नूएल की पुत्री थी। वह बहुत बूढ़ी थी। वह विवाह के बाद केवल सात वर्ष अपने पति के साथ रही</verse>
				<verse number="37">और फिर विधवा हो गयी थी। अब वह चौरासी वर्ष की थी। वह मन्‍दिर से बाहर नहीं जाती थी और उपवास तथा प्रार्थना करते हुए दिन-रात परमेश्‍वर की सेवा में लगी रहती थी।</verse>
				<verse number="38">वह भी उसी समय आ कर परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देने लगी; और जो लोग यरूशलेम की मुक्‍ति की प्रतीक्षा में थे, वह उन सब को उस बालक के विषय में बताने लगी।</verse>
				<verse number="39">प्रभु की व्‍यवस्‍था के अनुसार सब कुछ पूरा कर लेने के बाद वे गलील प्रदेश में अपने नगर नासरत को लौट गये।</verse>
				<verse number="40">बालक येशु बढ़ता गया। वह सबल और बुद्धि से परिपूर्ण होता गया। उस पर परमेश्‍वर का अनुग्रह बना रहा।</verse>
				<verse number="41">येशु के माता-पिता प्रति वर्ष पास्‍का (फसह) का पर्व मनाने के लिए यरूशलेम नगर जाया करते थे।</verse>
				<verse number="42">जब बालक बारह वर्ष का था, तब वे प्रथा के अनुसार पर्व मनाने के लिए तीर्थनगर यरूशलेम गये।</verse>
				<verse number="43">पर्व के दिन समाप्‍त हुए तो वे लौटे; परन्‍तु किशोर येशु यरूशलेम में ही रह गया। उसके माता-पिता यह नहीं जानते थे।</verse>
				<verse number="44">वे यह समझ रहे थे कि वह यात्रीदल के साथ है। इसलिए वे एक दिन की यात्रा पूरी करने के बाद उसे अपने कुटुम्‍बियों और परिचितों के बीच ढूँढ़ने लगे।</verse>
				<verse number="45">जब उन्‍होंने उसे नहीं पाया तब वे उसे ढूँढ़ते-ढूँढ़ते यरूशलेम लौटे।</verse>
				<verse number="46">तीन दिनों के बाद उन्‍होंने येशु को मन्‍दिर में धर्मगुरुओं के बीच बैठे, उनकी बातें सुनते और उनसे प्रश्‍न पूछते हुए पाया।</verse>
				<verse number="47">सभी सुनने वाले उसकी बुद्धि और उसके उत्तरों पर चकित थे।</verse>
				<verse number="48">उसके माता-पिता उसे देख कर अचम्‍भे में पड़ गये। उसकी माता ने उससे कहा, “पुत्र! तुमने हमारे साथ ऐसा क्‍यों किया? देखो, तुम्‍हारे पिता और मैं चिंतित थे, और तुम को ढूँढ़ रहे थे।”</verse>
				<verse number="49">उसने अपने माता-पिता से कहा, “आप मुझे क्‍यों ढूँढ़ रहे थे? क्‍या आप यह नहीं जानते थे कि मैं निश्‍चय ही अपने पिता के घर में होऊंगा?</verse>
				<verse number="50">परन्‍तु येशु का यह कथन उनकी समझ में नहीं आया।</verse>
				<verse number="51">येशु उनके साथ तीर्थनगर यरूशलेम से नसरत नगर गया और उनके अधीन रहा। उसकी माता ने इन सब बातों को अपने हृदय में संजोए रखा।</verse>
				<verse number="52">येशु बुद्धि में, डील-डौल में और परमेश्‍वर तथा मनुष्‍यों के अनुग्रह में बढ़ता गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">सम्राट तिबेरियुस के शासनकाल का पन्‍द्रहवाँ वर्ष था। पोंतियुस पिलातुस यहूदा प्रदेश का राज्‍यपाल था। हेरोदेस गलील प्रदेश का शासक, उसका भाई फिलिप इतूरैया और त्रखोनीतिस प्रदेशों का शासक तथा लुसानियस अबिलेने प्रदेश का शासक था।</verse>
				<verse number="2">हन्ना और काइफा महापुरोहित थे। उन्‍हीं दिनों परमेश्‍वर का वचन निर्जन प्रदेश में जकर्याह के पुत्र योहन के पास पहुँचा।</verse>
				<verse number="3">वह यर्दन नदी के आस-पास के समस्‍त क्षेत्र में घूम-घूम कर पाप-क्षमा के लिए पश्‍चात्ताप के बपतिस्‍मा का उपदेश देने लगे,</verse>
				<verse number="4">जैसा कि नबी यशायाह के संदेशों की पुस्‍तक में लिखा है: “निर्जन प्रदेश में पुकारने वाले की आवाज: प्रभु का मार्ग तैयार करो; उसके पथ सीधे कर दो।</verse>
				<verse number="5">हर एक घाटी भर दी जाएगी, हर एक पहाड़ और पहाड़ी नीची की जाएगी, टेढ़े रास्‍ते सीधे और ऊबड़-खाबड़ मार्ग समतल किये जाएँगे;</verse>
				<verse number="6">और सब प्राणी परमेश्‍वर के उद्धार के दर्शन करेंगे।”</verse>
				<verse number="7">जो लोग योहन से बपतिस्‍मा लेने उनके पास आते थे, वह उनसे कहते थे, “साँप के बच्‍चो! किसने तुम लोगों को परमेश्‍वर के आने वाले कोप से भागने के लिए सचेत कर दिया?</verse>
				<verse number="8">पश्‍चात्ताप के उचित फल उत्‍पन्न करो और अपने मन में यह न कहो कि ‘हम अब्राहम की सन्‍तान हैं।’ मैं तुम से कहता हूँ, परमेश्‍वर इन पत्‍थरों से अब्राहम के लिए सन्‍तान उत्‍पन्न कर सकता है।</verse>
				<verse number="9">अब पेड़ों की जड़ पर कुल्‍हाड़ा भी लग चुका है। जो पेड़ अच्‍छा फल नहीं देता, वह काटा और आग में झोंक दिया जाएगा।”</verse>
				<verse number="10">जनसमूह ने योहन से पूछा, “तो हमें क्‍या करना चाहिए?”</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने उत्तर दिया, “जिसके पास को कुरते हों, वह एक कुरता उसे दे दे, जिसके पास नहीं है और जिसके पास भोजन है, वह भी ऐसा ही करे”।</verse>
				<verse number="12">कुछ चुंगी-अधिकारी भी बपतिस्‍मा लेने आए। उन्‍होंने योहन से पूछा, “गुरुवर! हमें क्‍या करना चाहिए?”</verse>
				<verse number="13">योहन ने उनसे कहा, “जितना कर तुम्‍हारे लिए निश्‍चित है, उस से अधिक मत वसूलो।”</verse>
				<verse number="14">सिपाहियों ने भी उन से पूछा, “और हम? हमें क्‍या करना चाहिए?” वह उनसे बोले, “किसी को डरा-धमका कर अथवा उस पर झूठा दोष लगा कर उससे रुपया-पैसा मत वसूलो और अपने वेतन से सन्‍तुष्‍ट रहो।”</verse>
				<verse number="15">जनता में उत्‍सुकता बढ़ती जा रही थी और सब लोग योहन के विषय में मन-ही-मन सोच रहे थे कि कहीं यही तो मसीह नहीं हैं।</verse>
				<verse number="16">इसलिए योहन ने उन सब से कहा, “मैं तो तुम लोगों को जल से बपतिस्‍मा देता हूँ; परन्‍तु एक आने वाले हैं, जो मुझ से अधिक शक्‍तिशाली हैं। मैं उनके जूते का फीता खोलने योग्‍य भी नहीं हूँ। वह तुम्‍हें पवित्र आत्‍मा और आग से बपतिस्‍मा देंगे।</verse>
				<verse number="17">वह हाथ में सूप ले चुके हैं, जिससे वह अपना खलिहान ओसा कर साफ करें और अपना गेहूँ अपने बखार में जमा करें। वह भूसी को कभी न बुझने वाली आग में जला देंगे।”</verse>
				<verse number="18">इस प्रकार बहुत-से अन्‍य उपदेशों द्वारा योहन ने जनता को शुभ-समाचार सुनाया।</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु जब योहन ने शासक हेरोदेस को उसके भाई की पत्‍नी हेरोदियस तथा उसके सब अन्‍य कुकर्मों के कारण धिक्‍कारा,</verse>
				<verse number="20">तब हेरोदेस ने उन्‍हें बन्‍दीगृह में डलवा कर अपने कुकर्मों की हद कर दी।</verse>
				<verse number="21">जब सब लोग बपतिस्‍मा ले चुके थे और जब येशु भी बपतिस्‍मा लेने के पश्‍चात् प्रार्थना कर रहे थे, तब आकाश खुल गया</verse>
				<verse number="22">और पवित्र आत्‍मा मानो शारीरिक रूप से कपोत के सदृश उन पर उतरा और स्‍वर्ग से यह वाणी सुनाई दी, “तू मेरा प्रिय पुत्र है। मैं तुझ पर अत्‍यन्‍त प्रसन्न हूँ।”</verse>
				<verse number="23">जब येशु ने शुभ-समाचार सुनाना आरम्‍भ किया, उस समय वह लगभग तीस वर्ष के थे। लोग उन्‍हें यूसुफ का पुत्र समझते थे। यूसुफ एली का पुत्र था,</verse>
				<verse number="24">और वह मत्तात का, वह लेवी का, वह मलकी का, वह यन्नई का, वह यूसुफ का,</verse>
				<verse number="25">वह मत्तित्‍याह का, वह आमोस का, वह नहूम का, वह असल्‍याह का, वह नग्‍गई का,</verse>
				<verse number="26">वह महत का, वह मत्तित्‍याह का, वह शिमी का, वह योसेख का, वह योदाह का,</verse>
				<verse number="27">वह योहानान का, वह रेसा का, वह जरूब्‍बाबेल का, वह शालतिएल का, वह नेरी का,</verse>
				<verse number="28">वह मलकी का, वह अद्दी का, वह कोसाम का, वह एल्‍मदाम का, वह एर का,</verse>
				<verse number="29">वह यहोशुअ का, वह एलीएजर का, वह योरीम का, वह मत्तात का, वह लेवी का,</verse>
				<verse number="30">वह शिमोन का, वह यहूदा का, वह यूसुफ का, वह योनाम का, वह एलयाकीम का,</verse>
				<verse number="31">वह मेलेआह का, वह मिन्नाह का, वह मत्तता का, वह नातान का, वह दाऊद का,</verse>
				<verse number="32">वह यिशय का, वह ओबेद का, वह बोअज का, वह शेलह का, वह नहशोन का,</verse>
				<verse number="33">वह अम्‍मीनादाब का, वह अदमीन का, वह अरनी का, वह हेस्रोन का, वह पेरेस का, वह यहूदा का,</verse>
				<verse number="34">वह याकूब का, वह इसहाक का, वह अब्राहम का, वह तेरह का, वह नाहोर का,</verse>
				<verse number="35">वह सरूग का, वह रऊ का, वह पेलग का, वह एबर का, वह शेलह का,</verse>
				<verse number="36">वह केनान का, वह अर्पक्षद का, वह शेम का, वह नूह का, वह लामेक का,</verse>
				<verse number="37">वह मथूशेलह का, वह हनोक का, वह यारेद का, वह महल्‍लेल का, वह केनान का,</verse>
				<verse number="38">वह एनोश का, वह शेत का, वह आदम का, और वह परमेश्‍वर का पुत्र था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">येशु पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण हो कर यर्दन नदी के तट से लौटे, तो आत्‍मा उन्‍हें निर्जन प्रदेश में ले गया</verse>
				<verse number="2">जहाँ शैतान चालीस दिन तक उनकी परीक्षा लेता रहा। येशु ने उन दिनों कुछ भी नहीं खाया। जब चालीस दिन बीत गए तब उन्‍हें बहुत भूख लगी।</verse>
				<verse number="3">शैतान ने उनसे कहा, “यदि आप परमेश्‍वर के पुत्र हैं, तो इस पत्‍थर से कह दीजिए कि यह रोटी बन जाए।”</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु येशु ने उत्तर दिया, “धर्मग्रंथ में लिखा है: ‘मनुष्‍य केवल रोटी से ही नहीं जीता है।’ ”</verse>
				<verse number="5">फिर शैतान उन्‍हें ऊपर उठा ले गया और क्षण भर में संसार के सब राज्‍य दिखाए।</verse>
				<verse number="6">शैतान उनसे बोला, “मैं आप को इन सब राज्‍यों का अधिकार और इनका वैभव दे दूँगा। यह सब मुझे सौंपा गया है और मैं जिस को चाहता हूँ, उस को यह देता हूँ।</verse>
				<verse number="7">यदि आप मेरी आराधना करें, तो यह सब आप का हो जाएगा।”</verse>
				<verse number="8">पर येशु ने उसे उत्तर दिया, “धर्मग्रन्‍थ में यह लिखा है: ‘अपने प्रभु परमेश्‍वर की आराधना करो और केवल उसी की सेवा करो।’ ”</verse>
				<verse number="9">तब शैतान येशु को यरूशलेम नगर में ले गया और मन्‍दिर के शिखर पर उन्‍हें खड़ा कर उनसे बोला, “यदि आप परमेश्‍वर के पुत्र हैं, तो यहाँ से नीचे कूद जाइए;</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: ‘आपके विषय में परमेश्‍वर अपने दूतों को आदेश देगा कि वे आपकी रक्षा करें।</verse>
				<verse number="11">वे आपको अपने हाथों पर संभाल लेंगे कि कहीं आपके पैरों को पत्‍थर से चोट न लगे।’ ”</verse>
				<verse number="12">येशु ने उसे उत्तर दिया, “यह भी कहा गया है: ‘अपने प्रभु परमेश्‍वर की परीक्षा मत लो।’ ”</verse>
				<verse number="13">इस तरह सब प्रकार की परीक्षा लेने के बाद शैतान, निश्‍चित समय पर लौटने के लिए, येशु के पास से चला गया।</verse>
				<verse number="14">आत्‍मा के सामर्थ्य से सम्‍पन्न हो कर येशु गलील प्रदेश को लौटे और उनकी चर्चा आस-पास के समस्‍त क्षेत्र में फैल गयी।</verse>
				<verse number="15">वह उनके सभागृहों में शिक्षा देने लगे और सब लोग उनकी प्रशंसा करते थे।</verse>
				<verse number="16">जब येशु नासरत नगर में आए, जहाँ उनका पालन-पोषण हुआ था तो वह विश्राम के दिन अपनी आदत के अनुसार सभागृह गये। वह धर्मग्रंथ से पाठ पढ़ने के लिए उठे,</verse>
				<verse number="17">तो उन्‍हें नबी यशायाह की पुस्‍तक दी गयी। पुस्‍तक खोल कर येशु ने वह स्‍थल निकाला, “जहाँ लिखा है:</verse>
				<verse number="18">“प्रभु का आत्‍मा मुझ पर है, क्‍योंकि उसने मेरा अभिषेक किया है कि मैं गरीबों को शुभ-समाचार सुनाऊं, उसने मुझे भेजा है जिससे मैं बन्‍दियों को मुक्‍ति का और अन्‍धों को दृष्‍टि-प्राप्‍ति का सन्‍देश दूँ, मैं दलितों को स्‍वतन्‍त्र करूँ</verse>
				<verse number="19">और प्रभु के अनुग्रह का वर्ष घोषित करूँ।”</verse>
				<verse number="20">येशु ने पुस्‍तक बन्‍द कर सेवक को दे दी और बैठ गये। सभागृह के सब लोगों की आँखें उन पर टिकी हुई थीं।</verse>
				<verse number="21">तब वह उन से कहने लगे, “धर्मग्रन्‍थ का यह कथन आज आप लोगों के सामने पूरा हो गया।”</verse>
				<verse number="22">सब लोगों ने उनकी प्रशंसा की। वे उनके मुख से निकले अनुग्रहपूर्ण शब्‍द सुन कर अचम्‍भे में पड़ गए, और पूछने लगे, “क्‍या यह यूसुफ के पुत्र नहीं हैं?”</verse>
				<verse number="23">येशु ने उनसे कहा, “तुम निश्‍चय ही मुझे यह कहावत सुनाओगे: ‘ओ वैद्य! पहले अपना इलाज कर।’ तुम मुझ से यह भी कहोगे: ‘कफरनहूम नगर में जो कुछ हुआ है, हमने उसके बारे में सुना है। अब वह यहाँ अपने नगर में भी कीजिए।’ ”</verse>
				<verse number="24">फिर येशु ने कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ: नबी का स्‍वागत अपने नगर में नहीं होता।</verse>
				<verse number="25">सच्‍चाई की बात तो यह है कि नबी एलियाह के दिनों में जब साढ़े तीन वर्षों तक पानी नहीं बरसा और सारे देश में घोर अकाल पड़ा था, तो उस समय इस्राएल देश में बहुत-सी विधवाएँ थीं।</verse>
				<verse number="26">फिर भी एलियाह उन में किसी के पास नहीं भेजे गये−केवल सीदोन देश के सारफत नगर में रहने वाली एक विधवा के पास।</verse>
				<verse number="27">और नबी एलीशा के दिनों में इस्राएल देश में बहुत-से कुष्‍ठरोगी थे। फिर भी उन में से कोई भी कुष्‍ठरोगी शुद्ध नहीं किया गया−केवल सीरिया देश का निवासी नामान शुद्ध किया गया।”</verse>
				<verse number="28">यह सुन कर सभागृह के सब लोग बहुत क्रुद्ध हो गये।</verse>
				<verse number="29">वे उठ खड़े हुए और उन्‍होंने येशु को नगर से बाहर निकाला और जिस पहाड़ी पर उनका नगर बसा था, वे येशु को उसकी चोटी पर ले चले, ताकि उन्‍हें नीचे ढकेल दें;</verse>
				<verse number="30">परन्‍तु येशु उनके बीच से निकल कर चले गये।</verse>
				<verse number="31">येशु गलील प्रदेश के कफरनहूम नगर में आए और विश्राम के दिन लोगों को शिक्षा देने लगे।</verse>
				<verse number="32">लोग उनकी शिक्षा सुन कर आश्‍चर्यचकित हो गए, क्‍योंकि वह अधिकार के साथ बोलते थे।</verse>
				<verse number="33">सभागृह में एक मनुष्‍य था, जो अशुद्ध भूतात्‍मा के वश में था। वह ऊंचे स्‍वर से चिल्‍ला उठा,</verse>
				<verse number="34">“हे येशु, नासरत-निवासी! हमें आपसे क्‍या काम? क्‍या आप हमें नष्‍ट करने आए हैं? मैं जानता हूँ कि आप कौन हैं−परमेश्‍वर के भेजे हुए पवित्र जन!”</verse>
				<verse number="35">येशु ने यह कहते हुए उसे डाँटा, “चुप रह, और इस मनुष्‍य से बाहर निकल जा।” भूत ने सब के सामने उस मनुष्‍य को भूमि पर पटका और उसकी कोई हानि किये बिना वह उसमें से निकल गया।</verse>
				<verse number="36">सब विस्‍मित हो गये और आपस में कहते रहे, “यह क्‍या बात है! वह अधिकार तथा सामर्थ्य के साथ अशुद्ध आत्‍माओं को आदेश देते हैं और वे निकल जाते हैं।”</verse>
				<verse number="37">इसके बाद येशु की चर्चा आस-पास के सब स्‍थानों में होने लगी।</verse>
				<verse number="38">येशु सभागृह से उठ कर सिमोन के घर गये। सिमोन की सास तेज बुखार में पड़ी हुई थी और लोगों ने उसके लिए येशु से निवेदन किया।</verse>
				<verse number="39">येशु ने उसके पास जा कर बुखार को डाँटा और बुखार उतर गया। वह उसी क्षण उठ कर उन लोगों के सेवा-सत्‍कार में लग गयी।</verse>
				<verse number="40">जब सूरज डूब रहा था तो सब लोग नाना प्रकार की बीमारियों से पीड़ित अपने रोगियों को येशु के पास लाए। येशु ने एक-एक पर हाथ रख कर उन्‍हें स्‍वस्‍थ कर दिया।</verse>
				<verse number="41">भूत बहुतों में से यह चिल्‍लाते हुए निकले, “आप परमेश्‍वर के पुत्र हैं।” परन्‍तु येशु ने उन को डाँटा और उन्‍हें बोलने से रोका, क्‍योंकि भूत जानते थे कि वह मसीह हैं।</verse>
				<verse number="42">येशु प्रात:काल घर से निकल कर किसी एकान्‍त स्‍थान में चले गये। लोग उन को खोजते-खोजते उनके पास आए और उनसे अनुरोध किया कि वह उन को छोड़ कर नहीं जाएँ।</verse>
				<verse number="43">किन्‍तु येशु ने उत्तर दिया, “मुझे दूसरे नगरों में भी परमेश्‍वर के राज्‍य का शुभ समाचार सुनाना है। मैं इसीलिए भेजा गया हूँ।”</verse>
				<verse number="44">और वह यहूदा देश के सभागृहों में शुभ संदेश सुनाने लगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">एक दिन येशु गिनेसरेत की झील के किनारे खड़े थे। लोग परमेश्‍वर का वचन सुनने के लिए उन पर गिरे पड़ रहे थे।</verse>
				<verse number="2">उस समय उन्‍होंने झील के किनारे लगी दो नावों को देखा। मछुए उन पर से उतर कर जाल धो रहे थे।</verse>
				<verse number="3">येशु उनमें से एक नाव पर, जो सिमोन की थी, चढ़ गए और उन्‍होंने उससे कहा, “नाव को किनारे से कुछ दूर ले चलो।” इसके बाद वह बैठ गए और नाव से लोगों को शिक्षा देने लगे।</verse>
				<verse number="4">उपदेश समाप्‍त करने के बाद उन्‍होंने सिमोन से कहा, “नाव गहरे पानी में ले चलो और मछलियाँ पकड़ने के लिए अपने जाल डालो।”</verse>
				<verse number="5">सिमोन ने उत्तर दिया, “स्‍वामी! रात भर मेहनत करने पर भी हम कुछ नहीं पकड़ सके। परन्‍तु आपके कहने पर मैं जाल डालूँगा।”</verse>
				<verse number="6">ऐसा करने पर इतनी अधिक मछलियाँ जाल में फँस गयीं कि उनका जाल फटने लगा।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने दूसरी नाव के अपने साथियों को इशारा किया कि वे आ कर उनकी सहायता करें। वे आये और उन्‍होंने दोनों नावों को मछलियों से इतना भर लिया कि नावें डूबने लगीं।</verse>
				<verse number="8">यह देख कर सिमोन पतरस ने येशु के चरणों पर गिर कर कहा, “प्रभु! मेरे पास से चले जाइए। मैं तो पापी मनुष्‍य हूँ।”</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि जाल में इतनी मछलियों के फँसने के कारण वह और उसके साथी विस्‍मित हो गये थे।</verse>
				<verse number="10">यही दशा याकूब और योहन की भी हुई। ये जबदी के पुत्र और सिमोन के साझेदार थे। येशु ने सिमोन से कहा, “डरो मत। अब से तुम मनुष्‍यों को पकड़ा करोगे।”</verse>
				<verse number="11">जब उन्‍होंने अपनी नावों को किनारे लगा दिया तब वे सब कुछ छोड़ कर येशु के पीछे हो लिये।</verse>
				<verse number="12">एक बार जब येशु किसी नगर में थे, तब उन के पास एक मनुष्‍य आया। उसका शरीर कुष्‍ठ-रोग से भरा हुआ था। वह येशु को देख कर मुँह के बल गिर पड़ा और उनसे सहायता के लिए विनती की, “प्रभु! आप चाहें, तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं।”</verse>
				<verse number="13">येशु ने हाथ बढ़ा कर उसको स्‍पर्श किया और कहा, “मैं यही चाहता हूँ। तुम शुद्ध हो जाओ।” उसी क्षण उसका कुष्‍ठ-रोग दूर हो गया।</verse>
				<verse number="14">येशु ने उसे आदेश दिया, “किसी से न कहना, परन्‍तु जाओ और अपने आप को पुरोहित को दिखाओ और अपने शुद्धीकरण के लिए मूसा की आज्ञानुसार भेंट चढ़ाओ, जिससे सब लोगों को मालूम हो जाए कि तुम स्‍वस्‍थ हो गए हो।”</verse>
				<verse number="15">फिर भी येशु की चर्चा अधिकाधिक फैलती गई। भीड़-की-भीड़ उनका उपदेश सुनने और अपने रोगों से स्‍वस्‍थ होने के लिए उनके पास आने लगी।</verse>
				<verse number="16">परन्‍तु येशु प्राय: अलग जा कर एकान्‍त स्‍थानों में प्रार्थना किया करते थे।</verse>
				<verse number="17">एक दिन येशु शिक्षा दे रहे थे। फरीसी सम्‍प्रदाय के सदस्‍य और व्‍यवस्‍था के अध्‍यापक पास ही बैठे हुए थे। वे गलील तथा यहूदा प्रदेशों के हर एक गाँव से और यरूशलेम से आए थे। रोगियों को स्‍वस्‍थ करने के लिए प्रभु का सामर्थ्य येशु के साथ था।</verse>
				<verse number="18">उसी समय कुछ लोग खाट पर एक लकुवे के रोगी को लाए। वे उसे अन्‍दर ले जा कर येशु के सामने रखना चाहते थे।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु जब भीड़ के कारण उस को भीतर ले जाने का कोई उपाय न दिखा, तो वे छत पर चढ़ गये और उन्‍होंने खपरैल हटा कर खाट के साथ लकुवे के रोगी को लोगों के बीच में येशु के सामने उतार दिया।</verse>
				<verse number="20">उन का विश्‍वास देख कर येशु ने कहा, “भाई! तुम्‍हारे पाप क्षमा हो गये।”</verse>
				<verse number="21">इस पर शास्‍त्री और फरीसी एक-दूसरे से प्रश्‍न पूछने लगे, “ईश-निन्‍दा करने वाला यह कौन है? परमेश्‍वर के अतिरिक्‍त और कौन पाप क्षमा कर सकता है?”</verse>
				<verse number="22">उनके ये प्रश्‍न जान कर येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “आप-लोग अपने हृदय में ये प्रश्‍न क्‍यों उठा रहे हो?</verse>
				<verse number="23">अधिक सहज क्‍या है−यह कहना, ‘तुम्‍हारे पाप क्षमा हो गये’; अथवा यह कहना, ‘उठो और चलो-फिरो’?;</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु इसलिए कि आप लोगों को मालूम हो जाए कि मानव-पुत्र को पृथ्‍वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है,” वह लकुवे के रोगी से बोले, “मैं तुम से कहता हूँ: उठो और अपनी खटिया उठा कर घर जाओ।”</verse>
				<verse number="25">उसी क्षण वह सब के सामने उठ खड़ा हुआ और जिस खाट पर वह लेटा था, उस को उठा कर परमेश्‍वर की स्‍तुति करते हुए अपने घर चला गया।</verse>
				<verse number="26">वे सब आश्‍चर्य में डूब गये और परमेश्‍वर की स्‍तुति करने लगे। उन पर भय छा गया। उन्‍होंने कहा, “आज हमने अद्भुत कार्य देखा।”</verse>
				<verse number="27">इसके बाद येशु बाहर निकले। उन्‍होंने लेवी नामक एक चुंगी-अधिकारी को चुंगीघर में बैठा हुआ देखा। उन्‍होंने उससे कहा, “मेरे पीछे आओ।”</verse>
				<verse number="28">वह उठ खड़ा हुआ और अपना सब कुछ छोड़ कर येशु के पीछे हो लिया।</verse>
				<verse number="29">लेवी ने अपने यहाँ येशु के सम्‍मान में एक बड़ा भोज दिया। चुंगी-अधिकारियों का विशाल समूह तथा अन्‍य अतिथि बड़ी संख्‍या में येशु और लेवी के साथ भोजन पर बैठे।</verse>
				<verse number="30">इस पर फरीसी और उनके ही सम्‍प्रदाय के शास्‍त्री भुनभुनाने और येशु के शिष्‍यों से यह कहने लगे, “तुम लोग चुंगी-अधिकारियों और पापियों के साथ क्‍यों खाते-पीते हो?”</verse>
				<verse number="31">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “स्‍वस्‍थ्‍य मनुष्‍य को नहीं, बल्‍कि रोगियों को वैद्य की आवश्‍यकता होती है।</verse>
				<verse number="32">मैं धार्मिकों को नहीं, पापियों को पश्‍चात्ताप के लिए बुलाने आया हूँ।”</verse>
				<verse number="33">उन्‍होंने येशु से कहा, “योहन के शिष्‍य बारम्‍बार उपवास करते हैं और प्रार्थना में लगे रहते हैं और फरीसियों के शिष्‍य भी ऐसा ही करते हैं, किन्‍तु आपके शिष्‍य खाते-पीते रहते हैं।”</verse>
				<verse number="34">येशु ने उनसे कहा, “जब तक दूल्‍हा उनके साथ है, क्‍या तुम बारातियों से उपवास करा सकते हो?</verse>
				<verse number="35">किन्‍तु वे दिन आएँगे, जब दूल्‍हा उन से ले लिया जाएगा। उन दिनों वे उपवास करेंगे।”</verse>
				<verse number="36">येशु ने उन्‍हें यह दृष्‍टान्‍त भी सुनाया, “कोई व्यक्‍ति नया कपड़ा फाड़ कर पुराने कपड़े में पैबंद नहीं लगाता। नहीं तो वह नया कपड़ा फटेगा ही और नये कपड़े का पैबंद पुराने कपड़े के साथ मेल भी नहीं खाएगा।</verse>
				<verse number="37">उसी प्रकार कोई व्यक्‍ति पुरानी मशकों में नया दाखरस नहीं भरता। नहीं तो नया दाखरस पुरानी मशकों को फाड़ देगा, दाखरस बह जाएगा और मशकें भी बरबाद हो जाएँगी।</verse>
				<verse number="38">नये दाखरस को नयी मशकों में ही भरना चाहिए।</verse>
				<verse number="39">“कोई पुराना दाखरस पी कर नया नहीं चाहता। वह तो कहता है, ‘पुराना ही अच्‍छा है।’ ”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">येशु किसी विश्राम के दिन गेहूँ के खेतों से हो कर जा रहे थे। उनके शिष्‍य अनाज की बालें तोड़ कर और उन्‍हें हाथ से मसल-मसल कर खाने लगे।</verse>
				<verse number="2">कुछ फरीसियों ने कहा, “जो काम विश्राम के दिन मना है, तुम क्‍यों वही कर रहे हो?”</verse>
				<verse number="3">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “क्‍या तुम लोगों ने यह नहीं पढ़ा कि जब दाऊद और उसके साथियों को भूख लगी, तब दाऊद ने क्‍या किया था?</verse>
				<verse number="4">उसने परमेश्‍वर के भवन में जा कर भेंट की रोटियाँ उठा लीं, उन्‍हें स्‍वयं खाया तथा अपने साथियों को भी खिलाया। केवल पुरोहितों को छोड़ किसी और को उन्‍हें खाने की आज्ञा तो नहीं है।”</verse>
				<verse number="5">तब येशु ने उनसे कहा, “मानव-पुत्र विश्राम के दिन का स्‍वामी है।”</verse>
				<verse number="6">किसी दूसरे विश्राम के दिन येशु सभागृह में जा कर शिक्षा दे रहे थे। वहाँ एक मनुष्‍य था, जिसका दायाँ हाथ सूख गया था।</verse>
				<verse number="7">शास्‍त्री और फरीसी इस बात की ताक में थे कि यदि येशु विश्राम के दिन किसी को स्‍वस्‍थ करें, तो वे उन पर दोष लगा सकें।</verse>
				<verse number="8">यद्यपि येशु उनके विचार जानते थे, फिर भी उन्‍होंने सूखे हाथ वाले मनुष्‍य से कहा, “उठो और बीच में खड़े हो जाओ।” वह उठा और बीच में खड़ा हो गया।</verse>
				<verse number="9">येशु ने उन से कहा, “मैं तुम से पूछता हूँ−विश्राम के दिन भलाई करना उचित है या बुराई, प्राण बचाना या नष्‍ट करना?”</verse>
				<verse number="10">तब चारों ओर उन सब पर दृष्‍टि दौड़ा कर उन्‍होंने उस मनुष्‍य से कहा, “अपना हाथ बढ़ाओ।” उसने ऐसा ही किया और उसका हाथ अच्‍छा हो गया।</verse>
				<verse number="11">वे बहुत नाराज हो गये और आपस में परामर्श करने लगे कि हम येशु का क्‍या करें।</verse>
				<verse number="12">उन दिनों येशु प्रार्थना करने एक पहाड़ी पर चढ़े और वे रात भर परमेश्‍वर की प्रार्थना में लीन रहे।</verse>
				<verse number="13">दिन होने पर उन्‍होंने अपने शिष्‍यों को पास बुलाया और उन में से बारह को चुन कर उन्‍हें ‘प्रेरित ’ नाम दिया:</verse>
				<verse number="14">सिमोन जिसे उन्‍होंने ‘पतरस’ नाम दिया और उसके भाई अन्‍द्रेयास को; याकूब और योहन को; फिलिप और बरतोलोमी को,</verse>
				<verse number="15">मत्ती और थोमस को; हलफई के पुत्र याकूब और शिमोन को, जो ‘धर्मोत्‍साही’ कहलाता है;</verse>
				<verse number="16">याकूब के पुत्र यहूदा और यूदस इस्‍करियोती को, जो विश्‍वासघाती निकला।</verse>
				<verse number="17">येशु उन बारह प्रेरितों के साथ पहाड़ी से उतर कर एक मैदान में खड़े हो गये। वहाँ उनके बहुत-से शिष्‍य थे और एक विशाल जनसमूह भी था। वे लोग समस्‍त यहूदा प्रदेश, यरूशलेम नगर और सोर तथा सीदोन के समुद्र-तट से आए थे।</verse>
				<verse number="18">वे येशु का उपदेश सुनने और अपने रोगों से मुक्‍त होने के लिए आए थे। येशु ने अशुद्ध आत्‍माओं से पीड़ित लोगों को स्‍वस्‍थ किया।</verse>
				<verse number="19">सब लोग येशु को स्‍पर्श करने का प्रयत्‍न कर रहे थे, क्‍योंकि उन से शक्‍ति निकल कर सब को स्‍वस्‍थ कर रही थी।</verse>
				<verse number="20">येशु ने अपने शिष्‍यों की ओर देखा और यह कहा, “धन्‍य हो तुम, जो गरीब हो; क्‍योंकि परमेश्‍वर का राज्‍य तुम्‍हारा है।</verse>
				<verse number="21">धन्‍य हो तुम, जो अभी भूखे हो; क्‍योंकि तुम तृप्‍त किये जाओगे। धन्‍य हो तुम, जो अभी रोते हो; क्‍योंकि तुम हँसोगे।</verse>
				<verse number="22">धन्‍य हो तुम, जब मानव-पुत्र के कारण लोग तुम से बैर करेंगे, तुम्‍हारा बहिष्‍कार और अपमान करेंगे, और तुम्‍हारा नाम घृणित समझ कर निकाल देंगे!</verse>
				<verse number="23">उस दिन उल्‍लसित हो और आनन्‍द मनाओ, क्‍योंकि स्‍वर्ग में तुम्‍हें महान् पुरस्‍कार प्राप्‍त होगा। उनके पूर्वज नबियों के साथ ऐसा ही किया करते थे।</verse>
				<verse number="24">“धिक्‍कार है तुम्‍हें, जो धनवान हो; क्‍योंकि तुम अपना सुख-चैन पा चुके हो।</verse>
				<verse number="25">धिक्‍कार है तुम्‍हें, जो अभी तृप्‍त हो; क्‍योंकि तुम भूखे रहोगे। धिक्‍कार है तुम्‍हें, जो अभी हँसते हो; क्‍योंकि तुम शोक मनाओगे और रोओगे।</verse>
				<verse number="26">धिक्‍कार है तुम्‍हें, जब सब लोग तुम्‍हारी प्रशंसा करते हैं, क्‍योंकि उनके पूर्वज झूठे नबियों के साथ ऐसा ही किया करते थे।</verse>
				<verse number="27">“मैं तुम लोगों से, जो मेरी बात सुन रहे हो, यह कहता हूँ: अपने शत्रुओं से प्रेम करो। जो तुम से बैर करते हैं, उनकी भलाई करो।</verse>
				<verse number="28">जो तुम्‍हें शाप देते हैं, उन को आशीर्वाद दो। जो तुम्‍हारे साथ दुर्व्यवहार करते हैं, उनके लिए प्रार्थना करो।</verse>
				<verse number="29">जो तुम्‍हारे एक गाल पर थप्‍पड़ मारता है, उसके सामने दूसरा भी कर दो। जो तुम्‍हारी चादर छीनता है, उसे अपना कुरता भी ले लेने दो।</verse>
				<verse number="30">जो कोई तुम से माँगता है, उसे दिया करो और जो तुम से तुम्‍हारी वस्‍तु छीनता है, उसे वापस मत माँगो।</verse>
				<verse number="31">दूसरों से अपने प्रति जैसा व्‍यवहार चाहते हो, तुम उनके प्रति वैसा ही व्‍यवहार किया करो।</verse>
				<verse number="32">यदि तुम उन्‍हीं से प्रेम करते हो, जो तुमसे प्रेम करते हैं, तो इस में तुम्‍हारा पुण्‍य क्‍या है? पापी भी अपने प्रेम करने वालों से प्रेम करते हैं।</verse>
				<verse number="33">यदि तुम उन्‍हीं की भलाई करते हो, जो तुम्‍हारी भलाई करते हैं, तो इसमें तुम्‍हारा पुण्‍य क्‍या है? पापी भी ऐसा करते हैं।</verse>
				<verse number="34">यदि तुम उन्‍हीं को उधार देते हो, जिन से वापस पाने की आशा करते हो, तो इस में तुम्‍हारा पुण्‍य क्‍या है? पूरा-पूरा वापस पाने की आशा में पापी भी पापियों को उधार देते हैं।</verse>
				<verse number="35">परन्‍तु तुम अपने शत्रुओं से प्रेम करो, उनकी भलाई करो और वापस पाने की आशा न रख कर उधार दो। तभी तुम्‍हारा पुरस्‍कार महान् होगा और तुम सर्वोच्‍च परमेश्‍वर की संतान बन जाओगे, क्‍योंकि वह भी कृतघ्‍नों और दुष्‍टों पर कृपा करता है।</verse>
				<verse number="36">दयालु बनो, जैसे तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता दयालु है।</verse>
				<verse number="37">“दोष न लगाओ तो तुम पर भी दोष नहीं लगाया जाएगा। किसी के विरुद्ध निर्णय न दो तो तुम्‍हारे विरुद्ध भी निर्णय नहीं दिया जाएगा। क्षमा करो तो तुम्‍हें भी क्षमा मिल जाएगी।</verse>
				<verse number="38">दो तो तुम्‍हें भी दिया जाएगा। दबा-दबा कर, हिला-हिला कर भरी हुई, ऊपर उठी हुई, पूरी-की-पूरी नाप तुम्‍हारी गोद में डाली जाएगी; क्‍योंकि जिस नाप से तुम नापते हो, उसी नाप से तुम्‍हारे लिए भी नापा जाएगा।”</verse>
				<verse number="39">येशु ने उन्‍हें एक दृष्‍टान्‍त सुनाया, “क्‍या अन्‍धा अन्‍धे को मार्ग दिखा सकता है? क्‍या दोनों ही गड्ढे में नहीं गिर पड़ेंगे?</verse>
				<verse number="40">शिष्‍य गुरु से बड़ा नहीं होता, परन्‍तु पूरी शिक्षा प्राप्‍त करने के बाद वह अपने गुरु-जैसा बन जाता है।</verse>
				<verse number="41">“जब तुम्‍हें अपनी ही आँख के लट्ठे का पता नहीं, तो तुम अपने भाई की आँख का तिनका क्‍यों देखते हो?</verse>
				<verse number="42">जब तुम्‍हें अपनी ही आँख का लट्ठा दिखाई नहीं देता, तब अपने भाई से कैसे कह सकते हो, ‘भाई! लाओ, मैं तुम्‍हारी आँख का तिनका निकाल दूँ?’ ओ ढोंगी! पहले अपनी ही आँख का लट्ठा निकाल। तभी तू अपने भाई की आँख का तिनका निकालने के लिए अच्‍छी तरह देख सकेगा।</verse>
				<verse number="43">“कोई अच्‍छा पेड़ बुरा फल नहीं देता और न कोई बुरा पेड़ अच्‍छा फल देता है।</verse>
				<verse number="44">प्रत्‍येक पेड़ अपने फल से पहचाना जाता है। लोग न तो कंटीली झाड़ियों से अंजीर तोड़ते हैं और न ऊंटकटारों से अंगूर के गुच्‍छे बटोरते हैं!</verse>
				<verse number="45">अच्‍छा मनुष्‍य अपने हृदय के अच्‍छे भण्‍डार से अच्‍छी वस्‍तु निकालता है और जो बुरा है, वह अपने बुरे भण्‍डार से बुरी वस्‍तु निकालता है; क्‍योंकि जो हृदय में भरा है, वही तो मुँह से बाहर आता है।</verse>
				<verse number="46">“जब तुम मेरी बात पर नहीं चलते, तो ‘प्रभु! प्रभु!’ कह कर मुझे क्‍यों पुकारते हो?</verse>
				<verse number="47">जो मनुष्‍य मेरे पास आता है और मेरी बातें सुनता तथा उन पर चलता है, वह किसके सदृश है? मैं तुम्‍हें बताता हूँ।</verse>
				<verse number="48">वह उस मनुष्‍य के सदृश है, जिसने घर बनाते समय भूमि को गहरा खोदा और उसकी नींव चट्टान पर डाली है। बाढ़ आई और नदी का जल उस मकान से टकराया, किन्‍तु वह उसे ढा नहीं सका; क्‍योंकि वह घर बहुत मजबूत बना था।</verse>
				<verse number="49">परन्‍तु जो मेरी बातें सुनता है और उन पर नहीं चलता, वह उस मनुष्‍य के सदृश है, जिसने बिना नींव डाले रेत पर अपना घर बनाया है। जब नदी का जल उससे टकराया तो वह ढह गया। उस घर का विनाश भीषण था।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">जनता को अपने ये सब उपदेश सुनाने के बाद येशु कफरनहूम नगर में आए।</verse>
				<verse number="2">वहाँ किसी रोमन शतपति का अत्‍यन्‍त प्रिय सेवक गंभीर रूप से बीमार था, और मृत्‍यु के निकट था।</verse>
				<verse number="3">जब शतपति ने येशु की चर्चा सुनी तो उसने यहूदियों के कुछ धर्मवृद्धों को येशु के पास यह निवेदन करने के लिए भेजा कि वह आ कर उसके सेवक को स्‍वस्‍थ करें।</verse>
				<verse number="4">वे येशु के पास आए और आग्रह के साथ उनसे निवेदन किया। उन्‍होंने कहा, “वह शतपति इस योग्‍य है कि आप उसके लिए ऐसा करें।</verse>
				<verse number="5">वह हमारी कौम से प्रेम करता है और उसी ने हमारे लिए सभागृह बनवाया है।”</verse>
				<verse number="6">येशु उनके साथ चले। वह उसके घर के निकट पहुँचे ही थे कि शतपति ने मित्रों द्वारा येशु के पास यह कहला भेजा, “प्रभु! आप कष्‍ट न करें, क्‍योंकि मैं इस योग्‍य नहीं हूँ कि आप मेरे यहाँ आएँ।</verse>
				<verse number="7">इसलिए मैंने अपने को इस योग्‍य नहीं समझा कि आपके पास आऊं। आप एक शब्‍द ही कह दीजिए और मेरा सेवक स्‍वस्‍थ हो जाएगा।</verse>
				<verse number="8">मैं स्‍वयं शासन के अधीन रहता हूँ और सैनिक मेरे अधीन हैं। जब मैं एक से कहता हूँ−‘जाओ’, तो वह जाता है और दूसरे से−‘आओ’, तो वह आता है और अपने सेवक से−‘यह करो’, तो वह करता है।”</verse>
				<verse number="9">यह सुन कर येशु को उस पर आश्‍चर्य हुआ। उन्‍होंने अपने पीछे आते हुए लोगों की ओर मुड़ कर कहा, “मैं तुम लोगों से कहता हूँ: इस्राएल में भी मैंने इतना दृढ़ विश्‍वास नहीं पाया।”</verse>
				<verse number="10">और भेजे हुए लोगों ने घर लौट कर उस सेवक को स्‍वस्‍थ पाया।</verse>
				<verse number="11">इसके कुछ समय बाद येशु नाईन नगर को गये। उनके साथ उनके शिष्‍य और एक विशाल जनसमूह भी गया।</verse>
				<verse number="12">जब वे नगर के प्रवेश-द्वार के निकट पहुँचे, तब लोग एक मुरदे को बाहर ले जा रहे थे। वह अपनी माँ का एकलौता पुत्र था और माँ विधवा थी। नगर के बहुत-से लोग उसके साथ थे।</verse>
				<verse number="13">माँ को देख कर प्रभु का हृदय दया से भर गया। उन्‍होंने उससे कहा, “मत रोओ”,</verse>
				<verse number="14">और पास आ कर उन्‍होंने अरथी को स्‍पर्श किया। इस पर अरथी को कंधा देने वाले रुक गये। येशु ने कहा, “युवक! मैं तुम से कहता हूँ, उठो!”</verse>
				<verse number="15">मुरदा उठ बैठा और बोलने लगा। येशु ने उसको उसकी माँ को सौंप दिया।</verse>
				<verse number="16">सब लोगों पर भय छा गया और वे यह कहते हुए परमेश्‍वर की महिमा करने लगे, “हमारे बीच महान् नबी उत्‍पन्न हुए हैं और परमेश्‍वर ने अपनी प्रजा की सुध ली है।”</verse>
				<verse number="17">येशु के विषय में यह बात सारे यहूदा देश और आसपास के समस्‍त क्षेत्र में फैल गयी।</verse>
				<verse number="18">योहन के शिष्‍यों ने योहन को इन सब बातों की खबर सुनायी।</verse>
				<verse number="19">योहन ने अपने दो शिष्‍यों को बुला कर प्रभु के पास यह पूछने भेजा, “क्‍या आप वही हैं, जो आने वाले हैं या हम किसी दूसरे की प्रतीक्षा करें?”</verse>
				<verse number="20">इन दो शिष्‍यों ने येशु के पास आकर कहा, “योहन बपतिस्‍मादाता ने हमें आपके पास यह पूछने भेजा है−क्‍या आप वही हैं जो आने वाले हैं या हम किसी दूसरे की प्रतीक्षा करें?”</verse>
				<verse number="21">उसी समय येशु ने बहुतों को बीमारियों, कष्‍टों और दुष्‍टात्‍माओं से मुक्‍त किया और बहुत-से अन्‍धों को दृष्‍टि प्रदान की।</verse>
				<verse number="22">उन्‍होंने योहन के शिष्‍यों से कहा, “जाओ, तुम जो सुनते और देखते हो, उसे योहन को बता दो कि अन्‍धे देखते हैं, लंगड़े चलते हैं, कुष्‍ठ-रोगी शुद्ध किये जाते हैं, बहरे सुनते हैं, मुरदे जिलाये जाते हैं, और गरीबों को शुभ समाचार सुनाया जाता है।</verse>
				<verse number="23">धन्‍य है वह, जो मेरे विषय में भ्रम में नहीं पड़ता।”</verse>
				<verse number="24">योहन द्वारा भेजे हुए शिष्‍यों के चले जाने के बाद येशु लोगों से योहन के विषय में कहने लगे, “तुम निर्जन प्रदेश में क्‍या देखने गये थे? हवा से हिलते हुए सरकण्‍डे को? नहीं!</verse>
				<verse number="25">तो, तुम क्‍या देखने गये थे? बढ़िया कपड़े पहने मनुष्‍य को? नहीं! कीमती वस्‍त्र पहनने वाले और भोग-विलास में जीवन बिताने वाले लोग महलों में रहते हैं।</verse>
				<verse number="26">फिर तुम क्‍या देखने निकले थे? किसी नबी को? निश्‍चय ही! मैं तुम से कहता हूँ−नबी से भी महान् व्यक्‍ति को।</verse>
				<verse number="27">यह वही है, जिसके विषय में धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: ‘परमेश्‍वर कहता है−देखो, मैं अपने दूत को तुम्‍हारे आगे भेज रहा हूँ। वह तुम्‍हारे आगे तुम्‍हारा मार्ग तैयार करेगा।’</verse>
				<verse number="28">“मैं तुम से कहता हूँ: जो स्‍त्रियों से उत्‍पन्न हुए हैं, उन में योहन से महान् कोई नहीं। फिर भी परमेश्‍वर के राज्‍य में जो सब से छोटा है, वह योहन से बड़ा है।”</verse>
				<verse number="29">सारी जनता और चुंगी-अधिकारियों ने जब यह सुना, तो उन्‍होंने योहन का बपतिस्‍मा लेने के कारण परमेश्‍वर की धार्मिकता स्‍वीकार की।</verse>
				<verse number="30">परन्‍तु फरीसियों और व्‍यवस्‍था के आचार्यों ने उनका बपतिस्‍मा ग्रहण नहीं कर अपने विषय में परमेश्‍वर की योजना व्‍यर्थ कर दी।</verse>
				<verse number="31">येशु ने आगे कहा, “मैं इस पीढ़ी के लोगों की तुलना किस से करूँ? वे किसके सदृश हैं?</verse>
				<verse number="32">वे बाजार में बैठे हुए बालकों के सदृश हैं, जो एक-दूसरे को पुकार कर कहते हैं: ‘हमने तुम्‍हारे लिए बाँसुरी बजायी, पर तुम नहीं नाचे; हमने विलाप किया, किन्‍तु तुम नहीं रोये।’</verse>
				<verse number="33">योहन बपतिस्‍मादाता आए। वह न रोटी खाते और न दाखरस पीते हैं। इस पर भी तुम कहते हो, ‘उनमें भूत लगा है।’</verse>
				<verse number="34">मानव-पुत्र आया। वह आम आदमी के समान खाता-पीता है और तुम कहते हो, ‘देखो, यह आदमी पेटू और पियक्‍कड़ है। चुंगी-अधिकारियों और पापियों का मित्र है।’</verse>
				<verse number="35">किन्‍तु परमेश्‍वर की प्रज्ञ उसकी समस्‍त प्रजा द्वारा प्रमाणित हुई है।”</verse>
				<verse number="36">किसी फ़रीसी ने येशु को अपने साथ भोजन करने के लिए निमन्‍त्रण दिया। वह उस फरीसी के घर गए और भोजन करने के लिए आसन ग्रहण किया।</verse>
				<verse number="37">नगर की एक पापिनी स्‍त्री को यह पता चला कि येशु उस फरीसी के यहाँ भोजन कर रहे हैं। वह संगमरमर के पात्र में इत्र ले कर आयी</verse>
				<verse number="38">और रोती हुई येशु के पीछे उन के चरणों के पास खड़ी हो गयी। वह अपने आँसुओं से येशु के चरण धोने, और अपने केशों से उन्‍हें पोंछने लगी। वह बार-बार उनके चरणों को चूमती और उन पर इत्र लगा रही थी।</verse>
				<verse number="39">जिस फरीसी ने येशु को निमन्‍त्रण दिया था, उसने यह देख कर मन-ही-मन कहा, “यदि यह आदमी नबी होता, तो अवश्‍य जान जाता कि जो स्‍त्री इसे छू रही है, वह कौन और कैसी है−वह तो पापिनी है।”</verse>
				<verse number="40">इस पर येशु ने उससे कहा, “शिमोन, मुझे तुम से कुछ कहना है।” उसने उत्तर दिया, “गुरुवर! कहिए।”</verse>
				<verse number="41">येशु ने कहा, “किसी महाजन के दो कर्ज़दार थे। एक पाँच सौ सिक्‍कों का ऋणी था और दूसरा, पचास का।</verse>
				<verse number="42">उनके पास कर्ज चुकाने के लिए कुछ नहीं था; इसलिए महाजन ने दोनों को माफ कर दिया। उन दोनों में कौन उससे अधिक प्रेम करेगा?”</verse>
				<verse number="43">शिमोन ने उत्तर दिया, “मेरी समझ में तो वही, जिसका अधिक ऋण माफ हुआ।” येशु ने उससे कहा, “तुम्‍हारा निष्‍कर्ष ठीक है।”</verse>
				<verse number="44">तब उन्‍होंने उस स्‍त्री की ओर मुड़ कर शिमोन से कहा, “इस स्‍त्री को देखते हो? मैं तुम्‍हारे घर आया। तुमने मुझे पैर धोने के लिए पानी नहीं दिया; पर इसने मेरे पैर अपने आँसुओं से धोये और अपने केशों से उनको पोंछा।</verse>
				<verse number="45">तुमने मेरा चुम्‍बन नहीं किया; परन्‍तु जब से मैं भीतर आया हूँ, यह मेरे पैर चूमती रही है।</verse>
				<verse number="46">तुमने मेरे सिर में तेल नहीं लगाया, पर इसने मेरे पैरों पर इत्र लगाया है।</verse>
				<verse number="47">इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, इसके पाप जो बहुत हैं, क्षमा हो गये हैं, क्‍योंकि इसने बहुत प्रेम किया है। पर जिसे थोड़ा क्षमा किया गया, वह प्रेम भी थोड़ा करता है।”</verse>
				<verse number="48">तब येशु ने उस स्‍त्री से कहा, “तुम्‍हारे पाप क्षमा हो गये।”</verse>
				<verse number="49">साथ भोजन करने वाले एक-दूसरे से कहने लगे, “यह कौन है, जो पापों को भी क्षमा करता है?”</verse>
				<verse number="50">पर येशु ने उस स्‍त्री से कहा, “तुम्‍हारे विश्‍वास ने तुम्‍हारा उद्धार किया है। शान्‍ति से जाओ।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">इसके कुछ ही समय बाद येशु नगर-नगर और गाँव-गाँव घूम कर उपदेश देने और परमेश्‍वर के राज्‍य का शुभ समाचार सुनाने लगे। बारह प्रेरित उनके साथ थे</verse>
				<verse number="2">और कुछ स्‍त्रियाँ भी, जो दुष्‍ट आत्‍माओं और रोगों से मुक्‍त की गयी थीं−मरियम, जिसका उपनाम मगदलेनी था और जिस से सात भूत निकले थे;</verse>
				<verse number="3">हेरोदेस के गृह-प्रबन्‍धक खूजा की पत्‍नी योअन्ना; सूसन्नाह और अनेक अन्‍य स्‍त्रियाँ भी, जो अपनी सम्‍पत्ति से येशु और उनके शिष्‍यों की सेवा-परिचर्या करती थीं।</verse>
				<verse number="4">एक विशाल जनसमूह एकत्र हो रहा था और नगर-नगर से लोग येशु के पास आ रहे थे। उस समय उन्‍होंने यह दृष्‍टान्‍त सुनाया,</verse>
				<verse number="5">“एक किसान अपने बीज बोने निकला। बोते-बोते कुछ बीज मार्ग के किनारे गिरे और वे पैरों से रुंद गए और आकाश के पक्षियों ने उन्‍हें चुग लिया।</verse>
				<verse number="6">कुछ बीज पथरीली भूमि पर गिरे। वे उगते ही नमी के अभाव में झुलस गये।</verse>
				<verse number="7">कुछ बीज काँटों के बीज गिरे और साथ-साथ बढ़ने वाले काँटों ने उन्‍हें दबा दिया।</verse>
				<verse number="8">पर कुछ बीज अच्‍छी भूमि पर गिरे और उग कर सौ गुना फल लाए।” इतना कहने के बाद वह पुकार कर बोले, “जिसके सुनने के कान हों, वह सुन ले।”</verse>
				<verse number="9">शिष्‍यों ने येशु से इस दृष्‍टान्‍त का अर्थ पूछा।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने कहा, “परमेश्‍वर के राज्‍य के रहस्‍यों का ज्ञान तुम लोगों को दिया गया है; पर दूसरों को केवल दृष्‍टान्‍त मिले, जिससे वे देखते हुए भी नहीं देखें और सुनते हुए भी नहीं समझें।</verse>
				<verse number="11">“दृष्‍टान्‍त का अर्थ इस प्रकार है। परमेश्‍वर का वचन बीज है।</verse>
				<verse number="12">मार्ग के किनारे गिरे हुए बीज वे लोग हैं, जो वचन सुनते हैं, परन्‍तु कहीं ऐसा न हो कि वे विश्‍वास करें और मुक्‍ति प्राप्‍त कर लें; इसलिए शैतान आ कर उनके हृदय से वचन ले जाता है।</verse>
				<verse number="13">चट्टान पर गिरे हुए बीज वे लोग हैं, जो वचन सुनते ही प्रसन्नता से उसे ग्रहण कर लेते हैं, किन्‍तु उन में जड़ नहीं है। वे कुछ ही समय तक विश्‍वास करते हैं और परीक्षा के समय उनका पतन हो जाता है।</verse>
				<verse number="14">काँटों में गिरे हुए बीज वे लोग हैं, जो वचन सुनते हैं, परन्‍तु आगे चल कर वे चिन्‍ता, धन-सम्‍पत्ति और जीवन के भोग-विलास से दब जाते हैं और परिपक्‍वता तक नहीं पहुँच पाते हैं।</verse>
				<verse number="15">अच्‍छी भूमि पर गिरे हुए बीज वे लोग हैं, जो वचन सुन कर उसे सच्‍चे और निष्‍कपट हृदय में सुरक्षित रखते और अपने धैर्य के कारण फल लाते हैं।</verse>
				<verse number="16">“कोई दीपक जला कर बरतन से नहीं ढकता या पलंग के नीचे नहीं रखता, बल्‍कि वह उसे दीवट पर रख देता है, जिससे भीतर आने वालों को उसका प्रकाश मिले।</verse>
				<verse number="17">“ऐसा कुछ भी छिपा हुआ नहीं है, जो प्रकट नहीं होगा और ऐसा कुछ भी गुप्‍त नहीं है, जो ज्ञात और प्रकाशित नहीं होगा।</verse>
				<verse number="18">तो इसके सम्‍बन्‍ध में सावधान रहो कि तुम किस तरह सुनते हो; क्‍योंकि जिसके पास है, उसको और दिया जाएगा और जिसके पास कुछ नहीं है, उस से वह भी ले लिया जाएगा, जिसे वह अपना समझता है।”</verse>
				<verse number="19">येशु की माता और भाई उन से मिलने आए, किन्‍तु भीड़ के कारण उनके पास नहीं पहुँच सके।</verse>
				<verse number="20">लोगों ने येशु से कहा, “आपकी माता और आपके भाई बाहर हैं। वे आप से मिलना चाहते हैं।”</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु येशु ने उनसे कहा, “मेरी माता और मेरे भाई वे हैं, जो परमेश्‍वर का वचन सुनते और उसका पालन करते हैं।”</verse>
				<verse number="22">एक दिन येशु अपने शिष्‍यों के साथ नाव पर चढ़े और उनसे बोले, “आओ, हम झील के उस पार चलें।” वे चल पड़े।</verse>
				<verse number="23">जब नाव चली जा रही थी तब येशु सो गये। इसी बीच झील में झंझावात उठा। नाव में पानी भरने लगा और वे संकट में पड़ गये।</verse>
				<verse number="24">शिष्‍यों ने येशु के पास आ कर उन्‍हें जगाया और कहा, “स्‍वामी! स्‍वामी! हम डूब रहे हैं!” येशु उठे और उन्‍होंने वायु तथा लहरों को डाँटा। वे थम गयीं और शान्‍ति छा गयी।</verse>
				<verse number="25">तब उन्‍होंने अपने शिष्‍यों से कहा, “तुम्‍हारा विश्‍वास कहाँ है?” उन पर भय छा गया और वे अचम्‍भे में पड़ कर आपस में कहने लगे, “न जाने यह कौन हैं? यह वायु और लहरों को भी आज्ञा देते हैं और वे इनकी आज्ञा मानती हैं।”</verse>
				<verse number="26">वे नाव से उतर कर गेरासेनियों के प्रदेश में पहुँचे, जो झील के उस पार गलील प्रदेश के सामने है।</verse>
				<verse number="27">येशु ज्‍यों ही भूमि पर उतरे, उस नगर का एक भूतग्रस्‍त मनुष्‍य उनके पास आया। वह बहुत दिनों से कपड़े नहीं पहनता था और घर में नहीं, बल्‍कि कबरों में रहा करता था।</verse>
				<verse number="28">वह येशु को देख कर चिल्‍ला उठा और दण्‍डवत् कर ऊंचे स्‍वर से बोला, “येशु! सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के पुत्र! मुझ से आप को क्‍या काम? मैं आप से विनती करता हूँ, मुझे न सताइए”;</verse>
				<verse number="29">क्‍योंकि येशु अशुद्ध आत्‍मा को उस मनुष्‍य से निकल जाने का आदेश दे रहे थे। भूत उसे बार-बार पकड़ लेता था और वश में रखने के लिए लोग उसे जंजीरों और बेड़ियों से जकड़ देते थे; किन्‍तु वह अपने बन्‍धनों को तोड़ देता था और भूत उसे निर्जन स्‍थानों में ले जाया करता था।</verse>
				<verse number="30">येशु ने उस से पूछा, “तेरा नाम क्‍या है?” उसने कहा, “सेना”, क्‍योंकि उस मनुष्‍य में बहुत-से भूत लग गए थे।</verse>
				<verse number="31">वे येशु से अनुनय-विनय करने लगे कि वह उन को अथाह गर्त्त में जाने का आदेश न दें।</verse>
				<verse number="32">वहाँ पहाड़ी पर सूअरों का एक बड़ा झुण्‍ड चर रहा था। उन्‍होंने येशु से विनती की कि वह उन्‍हें सूअरों में घुसने की अनुमति दें। येशु ने अनुमति दे दी।</verse>
				<verse number="33">तब भूत उस मनुष्‍य से निकल कर सूअरों में जा घुसे और वह झुण्‍ड ढाल पर से झील की ओर झपटा और डूब कर मर गया।</verse>
				<verse number="34">यह देख कर सूअर चराने वाले भाग गये और उन्‍होंने नगर तथा बस्‍तियों में इसकी खबर फैला दी।</verse>
				<verse number="35">लोग यह सब देखने निकले। वे येशु के पास आये और यह देख कर भयभीत हो गये कि वह मनुष्‍य, जिसमें से भूत निकले थे, कपड़े पहने शान्‍त भाव से येशु के चरणों के समीप बैठा हुआ है।</verse>
				<verse number="36">जिन्‍होंने यह सब अपनी आँखों से देखा था, उन्‍होंने लोगों को बताया कि किस तरह भूतग्रस्‍त मनुष्‍य स्‍वस्‍थ हुआ।</verse>
				<verse number="37">तब गेरासेन के आसपास के सब लोगों ने येशु से यह निवेदन किया, “आप हमारे यहाँ से चले जाइए;” क्‍योंकि वे बहुत डर गए थे। येशु नाव पर चढ़ कर लौट गये।</verse>
				<verse number="38">जिस मनुष्‍य से भूत निकले थे, वह येशु से विनती करने लगा, “मुझे अपने साथ रहने दीजिए”, पर येशु ने उसे विदा करते हुए कहा,</verse>
				<verse number="39">“अपने घर लौट जाओ और लोगों को यह बताओ कि परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे लिए क्‍या-क्‍या किया है।” वह चला गया और सारे नगर में प्रचार करने लगा कि येशु ने उसके लिए क्‍या-क्‍या किया है।</verse>
				<verse number="40">जब येशु लौटे तब लोगों ने उनका स्‍वागत किया, क्‍योंकि सभी उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे।</verse>
				<verse number="41">उस समय सभागृह का याईर नामक एक अधिकारी आया और येशु के चरणों पर गिरकर उन से अनुनय-विनय करने लगा कि वह उसके यहाँ चलने की कृपा करें,</verse>
				<verse number="42">क्‍योंकि उसकी लगभग बारह वर्ष की इकलौती बेटी मरने पर थी। येशु उसके साथ चले। रास्‍ते में भीड़ चारों ओर से येशु को दबा ही रही थी।</verse>
				<verse number="43">एक स्‍त्री बारह वर्ष से रक्‍तस्राव से पीड़ित थी। वह अपनी सारी जीविका वैद्यों पर खर्च कर चुकी थी, पर कोई भी उसे स्‍वस्‍थ नहीं कर सका था।</verse>
				<verse number="44">उसने पीछे से आ कर येशु के वस्‍त्र के सिरे को छू लिया और उसका रक्‍तस्राव उसी क्षण बन्‍द हो गया।</verse>
				<verse number="45">येशु ने कहा, “किसने मेरा स्‍पर्श किया?” सब के इन्‍कार करने पर पतरस बोला, “स्‍वामी, आप भीड़ से घिरे हैं! और लोग आप पर गिर पड़ रहे हैं।”</verse>
				<verse number="46">येशु ने कहा, “किसी ने अवश्‍य मेरा स्‍पर्श किया है, क्‍योंकि मैंने अनुभव किया कि मुझ से शक्‍ति निकली है।”</verse>
				<verse number="47">जब स्‍त्री ने देखा कि वह छिप नहीं सकती, तब वह काँपती हुई आयी और येशु के चरणों पर गिर कर उसने सब लोगों के सामने बताया कि उसने क्‍यों उनका स्‍पर्श किया और वह कैसे उसी क्षण स्‍वस्‍थ हो गयी।</verse>
				<verse number="48">येशु ने उस से कहा, “पुत्री, तुम्‍हारे विश्‍वास ने तुम्‍हें स्‍वस्‍थ कर दिया है। शान्‍ति से जाओ।”</verse>
				<verse number="49">येशु यह कह ही रहे थे कि सभागृह के अधिकारी के यहाँ से एक मनुष्‍य आया और उससे बोला, “आपकी बेटी मर गयी है। अब आप गुरुजी को कष्‍ट न दीजिए।”</verse>
				<verse number="50">यह सुन कर येशु ने उससे कहा, “डरिए नहीं। बस, विश्‍वास कीजिए और वह स्‍वस्‍थ हो जाएगी।”</verse>
				<verse number="51">जब येशु याईर के घर पहुँचे तो उन्‍होंने पतरस, योहन तथा याकूब और लड़की के माता-पिता के सिवा किसी को अपने साथ अन्‍दर नहीं आने दिया।</verse>
				<verse number="52">सब रो रहे थे और उसके लिए विलाप कर रहे थे। येशु ने कहा, “मत रोओ! वह मरी नहीं, बल्‍कि सो रही है।”</verse>
				<verse number="53">वे उनकी हँसी उड़ाने लगे, क्‍योंकि वे जानते थे कि वह मर गयी है।</verse>
				<verse number="54">येशु ने लड़की का हाथ पकड़ कर पुकारा, “हे लड़की! उठ!”</verse>
				<verse number="55">लड़की के प्राण लौट आए और वह उसी क्षण उठ बैठी। येशु ने आदेश दिया कि उसे कुछ खाने को दिया जाए।</verse>
				<verse number="56">उसके माता-पिता आश्‍चर्य-चकित हो गये, किन्‍तु येशु ने आज्ञा दी कि वे घटना की चर्चा किसी से नहीं करें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">येशु ने बारह प्रेरितों को एक साथ बुलाया और उन्‍हें सब भूतों और रोगों को दूर करने की शक्‍ति और अधिकार प्रदान किया।</verse>
				<verse number="2">तब येशु ने उन्‍हें परमेश्‍वर के राज्‍य का संदेश सुनाने और रोगियों को स्‍वस्‍थ करने भेजा।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने उन से कहा, “रास्‍ते के लिए कुछ भी न लो−न लाठी, न झोली, न रोटी, न रुपया। अपने पास दो-दो कुरते भी न रखो।</verse>
				<verse number="4">जिस घर में प्रवेश करो वहीं रहो और वहीं से विदा हो।</verse>
				<verse number="5">यदि लोग तुम्‍हारा स्‍वागत न करें, तो उनके नगर से निकलने पर उनके विरुद्ध प्रमाण के लिए अपने पैरों से धूल झाड़ दो।”</verse>
				<verse number="6">प्रेरित चले गये और सब कहीं शुभ समाचार सुनाते तथा लोगों को स्‍वस्‍थ करते हुए गाँव-गाँव भ्रमण करने लगे।</verse>
				<verse number="7">शासक हेरोदेस इन सब बातों की चर्चा सुन कर असमंजस में पड़ गया; क्‍योंकि कुछ लोग कहते थे कि योहन मृतकों में से जी उठे हैं।</verse>
				<verse number="8">कुछ कहते थे कि नबी एलियाह प्रकट हुए हैं और कुछ कहते थे कि प्राचीन नबियों में से कोई नबी पुनर्जीवित हो गया है।</verse>
				<verse number="9">हेरोदेस ने कहा, “योहन का तो मैंने सिर कटवा दिया था। फिर यह कौन है, जिसके विषय में मैं ऐसी बातें सुन रहा हूँ?” और वह येशु से मिलने की चेष्‍टा करने लगा।</verse>
				<verse number="10">प्रेरितों ने लौट कर येशु को बताया कि उन लोगों ने क्‍या-क्‍या किया है। येशु उन्‍हें अपने साथ ले कर बेतसैदा नगर की ओर एकांत में चले गये,</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु लोगों को इसका पता चल गया और वे भी उनके पीछे हो लिये। येशु ने उनका स्‍वागत किया, परमेश्‍वर के राज्‍य के विषय में उनको बताया और जिन्‍हें रोगमुक्‍त होने की आवश्‍यकता थी, उनको स्‍वस्‍थ किया।</verse>
				<verse number="12">अब दिन ढलने लगा था। इसलिए बारह प्रेरितों ने उनके पास आ कर कहा, “लोगों को विदा कीजिए, जिससे वे आसपास के गाँवों और बस्‍तियों में जा कर रहने और खाने का प्रबन्‍ध कर सकें। क्‍योंकि यहाँ तो हम निर्जन स्‍थान में हैं।”</verse>
				<verse number="13">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “तुम लोग ही उन्‍हें भोजन दो।” उन्‍होंने कहा, “हमारे पास तो केवल पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ हैं। क्‍या आप चाहते हैं कि हम स्‍वयं जा कर इन सब लोगों के लिए भोजन खरीदें?”</verse>
				<verse number="14">वहाँ लगभग पाँच हजार पुरुष थे। येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “लगभग पचास-पचास के झुण्‍ड में उन्‍हें बैठा दो।”</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने ऐसा ही किया और सब को बैठा दिया।</verse>
				<verse number="16">तब येशु ने वे पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ लीं और आकाश की ओर आँखें उठा कर उन पर आशिष माँगी। फिर उन्‍हें तोड़ा और अपने शिष्‍यों को दिया ताकि वे उन्‍हें लोगों को परोसें।</verse>
				<verse number="17">सब ने खाया और खा कर तृप्‍त हो गये, और बचे हुए टुकड़ों से बारह टोकरियाँ भर गईं।</verse>
				<verse number="18">येशु किसी दिन एकान्‍त में प्रार्थना कर रहे थे और उनके शिष्‍य उनके साथ थे। येशु ने उन से पूछा, “मैं कौन हूँ, इस विषय में जनता क्‍या कहती है?”</verse>
				<verse number="19">उन्‍होंने उत्तर दिया, “ ‘योहन बपतिस्‍मादाता’; कुछ लोग कहते हैं, ‘एलियाह’; और कुछ लोग कहते हैं, ‘प्राचीन नबियों में से कोई नबी जो पुनर्जीवित हो गया है’।”</verse>
				<verse number="20">येशु ने उन से कहा, “और तुम क्‍या कहते हो कि मैं कौन हूँ?” पतरस ने उत्तर दिया, “परमेश्‍वर के मसीह।”</verse>
				<verse number="21">येशु ने अपने शिष्‍यों को कड़ी चेतावनी एवं आज्ञा दी कि वे यह बात किसी को नहीं बताएँ।</verse>
				<verse number="22">येशु ने कहा, “मानव-पुत्र को बहुत दु:ख उठाना होगा। यह अनिवार्य है कि वह धर्मवृद्धों, महापुरोहितों और शास्‍त्रियों द्वारा ठुकराया जाए, मार डाला जाए और तीसरे दिन जीवित हो उठे।”</verse>
				<verse number="23">तब येशु ने सब से कहा, “जो मेरा अनुसरण करना चाहता है, वह आत्‍मत्‍याग करे और प्रतिदिन अपना क्रूस उठा कर मेरे पीछे हो ले;</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि जो अपना प्राण सुरक्षित रखना चाहता है, वह उसे खो देगा और जो मेरे कारण अपना प्राण खोएगा, वही उसे सुरक्षित रखेगा।</verse>
				<verse number="25">मनुष्‍य को इस से क्‍या लाभ, यदि वह सारा संसार तो प्राप्‍त कर ले, लेकिन अपने आपको नष्‍ट कर दे अथवा गँवा दे?</verse>
				<verse number="26">जो मुझे तथा मेरी शिक्षा को स्‍वीकार करने में लज्‍जा अनुभव करेगा, मानव-पुत्र भी उसे स्‍वीकार करने में लज्‍जा अनुभव करेगा, जब वह अपनी, अपने पिता की तथा पवित्र स्‍वर्गदूतों की महिमा के साथ आएगा।</verse>
				<verse number="27">मैं तुम लोगों से सच-सच कहता हूँ−यहाँ खड़े लोगों में कुछ ऐसे लोग हैं, जो तब तक मृत्‍यु का स्‍वाद नहीं चखेंगे, जब तक वे परमेश्‍वर का राज्‍य न देख लेंगे।”</verse>
				<verse number="28">इन बातों के कोई आठ दिन बाद येशु पतरस, योहन और याकूब को अपने साथ ले गये और प्रार्थना करने के लिए एक पहाड़ पर चढ़े।</verse>
				<verse number="29">प्रार्थना करते समय येशु के मुखमण्‍डल का रूपान्‍तरण हो गया और उनके वस्‍त्र उज्‍ज्‍वल हो कर जगमगा उठे।</verse>
				<verse number="30">अचानक शिष्‍यों ने दो पुरुषों को उनके साथ बातचीत करते हुए देखा। वे मूसा और एलियाह थे।</verse>
				<verse number="31">वे दोनों तेजोमय दिखाई दिए और वे येशु के उस निर्गमन के विषय में बातें कर रहे थे जिसे वह यरूशलेम में सम्‍पन्न करने वाले थे।</verse>
				<verse number="32">पतरस और उसके साथी नींद में डूबे हुए थे; किन्‍तु अब पूरी तरह जाग गये। उन्‍होंने येशु की महिमा को और उनके साथ खड़े उन दो पुरुषों को देखा।</verse>
				<verse number="33">वे पुरुष येशु से विदा हो ही रहे थे कि पतरस ने येशु से कहा, “स्‍वामी! यह हमारे लिए कितना अच्‍छा है कि हम यहाँ हैं! हम तीन तम्‍बू खड़ा करें−एक आपके लिए, एक मूसा के लिए और एक एलियाह के लिए।” उसे पता नहीं था कि वह क्‍या कह रहा है।</verse>
				<verse number="34">वह बोल ही रहा था कि एक बादल आ कर उन पर छा गया और बादल से घिर जाने के कारण वे भयभीत हो गये।</verse>
				<verse number="35">बादल में से यह वाणी सुनाई दी, “यह मेरा पुत्र है, मेरा चुना हुआ। इसकी बात सुनो।”</verse>
				<verse number="36">वाणी समाप्‍त होने पर येशु अकेले ही दिखाई दिये। शिष्‍य इस सम्‍बन्‍ध में चुप रहे और उन्‍होंने जो देखा था, उस विषय पर वे उन दिनों किसी से कुछ नहीं बोले।</verse>
				<verse number="37">दूसरे दिन जब वे पहाड़ से उतरे, तब एक विशाल जनसमूह येशु से मिलने आया।</verse>
				<verse number="38">उस में एक मनुष्‍य ने पुकार कर कहा, “गुरुवर! आप से मेरी यह प्रार्थना है कि आप मेरे पुत्र पर कृपादृष्‍टि करें। वह मेरा एकलौता पुत्र है।</verse>
				<verse number="39">उसे एक आत्‍मा लग जाया करती है, जिससे वह अचानक चिल्‍ला उठता है। वह इसे ऐसा मरोड़ती है कि यह मुँह से झाग डालने लगता है। वह इसे क्षत-विक्षत करती है और बड़ी कठिनाई से इसको छोड़ती है।</verse>
				<verse number="40">मैंने आपके शिष्‍यों से उसे निकालने की प्रार्थना की, परन्‍तु वे ऐसा नहीं कर सके।”</verse>
				<verse number="41">येशु ने उत्तर दिया, “अविश्‍वासी और भ्रष्‍ट पीढ़ी! मैं कब तक तुम्‍हारे साथ रहूँगा और तुम्‍हें सहता रहूँगा? अपने पुत्र को यहाँ लाओ।”</verse>
				<verse number="42">लड़का पास आ ही रहा था कि भूत उसे भूमि पर पटक कर मरोड़ने लगा, किन्‍तु येशु ने अशुद्ध आत्‍मा को डाँटा और लड़के को स्‍वस्‍थ कर उसके पिता को सौंप दिया।</verse>
				<verse number="43">परमेश्‍वर का यह प्रताप देख कर सब भौचक्‍के हो गये। सब लोग येशु के समस्‍त कार्यों को देख कर अचम्‍भे में पड़ जाते थे; किन्‍तु उन्‍होंने अपने शिष्‍यों से कहा,</verse>
				<verse number="44">“तुम लोग कान लगा कर ये शब्‍द सुनो! मानव-पुत्र मनुष्‍यों के हाथ पकड़वाया जाने वाला है।”</verse>
				<verse number="45">परन्‍तु यह बात उनकी समझ में नहीं आई। इसका अर्थ उन से छिपा रह गया कि कहीं वे समझ न लें। वे इसके विषय में येशु से पूछने से डरते थे।</verse>
				<verse number="46">शिष्‍यों में यह विवाद छिड़ गया कि उनमें सबसे बड़ा कौन है।</verse>
				<verse number="47">येशु ने उनके हृदय का विचार जान कर एक बालक को लिया और उसे अपने पास खड़ा कर</verse>
				<verse number="48">उन से कहा, “जो मेरे नाम पर इस बालक का स्‍वागत करता है, वह मेरा स्‍वागत करता है और जो मेरा स्‍वागत करता है, वह उसका स्‍वागत करता है, जिसने मुझे भेजा है; क्‍योंकि तुम सब में जो सब से छोटा है, वही बड़ा है।”</verse>
				<verse number="49">योहन ने कहा, “स्‍वामी! हमने एक मनुष्‍य को आपका नाम ले कर भूतों को निकालते देखा, तो उसे रोकने की चेष्‍टा की, क्‍योंकि वह हमारी तरह आपका अनुसरण नहीं करता।”</verse>
				<verse number="50">येशु ने कहा, “उसे मत रोको। जो तुम्‍हारे विरुद्ध नहीं है, वह तुम्‍हारे पक्ष में है।”</verse>
				<verse number="51">जब येशु के ऊपर उठा लिये जाने के दिन निकट आए तब उन्‍होंने यरूशलेम जाने का दृढ़ निश्‍चय किया।</verse>
				<verse number="52">येशु ने संदेश देने वालों को अपने आगे भेजा। वे पहले गए कि सामरियों के एक गाँव में प्रवेश कर येशु के लिए तैयारी करें।</verse>
				<verse number="53">परन्‍तु वहाँ लोगों ने येशु का स्‍वागत नहीं किया, क्‍योंकि वह यरूशलेम के मार्ग पर जा रहे थे।</verse>
				<verse number="54">जब उनके शिष्‍य याकूब और योहन ने यह देखा तब वे बोल उठे, “प्रभु! क्‍या आप चाहते हैं कि हम आज्ञा दें कि आकाश से आग बरसे और उन्‍हें भस्‍म कर दे।”</verse>
				<verse number="55">पर येशु ने मुड़ कर उन्‍हें डाँटा</verse>
				<verse number="56">और वे दूसरे गाँव को चले गये।</verse>
				<verse number="57">येशु अपने शिष्‍यों के साथ यात्रा कर रहे थे कि मार्ग में किसी ने उनसे कहा, “आप जहाँ कहीं भी जाएँगे, मैं आपके पीछे-पीछे चलूँगा।”</verse>
				<verse number="58">येशु ने उसे उत्तर दिया, “लोमड़ियों के लिए माँदें हैं और आकाश के पक्षियों के लिए घोंसले, परन्‍तु मानव-पुत्र के लिए सिर रखने को भी कहीं स्‍थान नहीं है।”</verse>
				<verse number="59">उन्‍होंने किसी दूसरे से कहा, “मेरे पीछे चले आओ।” परन्‍तु उसने उत्तर दिया, “प्रभु! मुझे पहले अपने पिता को दफनाने के लिए जाने दीजिए।”</verse>
				<verse number="60">येशु ने उससे कहा, “मुरदों को अपने मुरदे दफनाने दो। किन्‍तु तुम जा कर परमेश्‍वर के राज्‍य का प्रचार करो।”</verse>
				<verse number="61">फिर कोई दूसरा बोला, “प्रभु! मैं आपका अनुसरण करूँगा, परन्‍तु पहले मुझे अपने घर वालों से विदा लेने दीजिए”।</verse>
				<verse number="62">येशु ने उससे कहा, “हल की मूठ पकड़ने के बाद जो मुड़ कर पीछे देखता है, वह परमेश्‍वर के राज्‍य के योग्‍य नहीं।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">इसके बाद प्रभु ने अन्‍य बहत्तर शिष्‍यों को नियुक्‍त किया और जिस-जिस नगर और गाँव में वे स्‍वयं जाने वाले थे, वहाँ दो-दो करके उन्‍हें अपने आगे भेजा।</verse>
				<verse number="2">येशु ने उन से कहा, “फसल तो बहुत है, परन्‍तु मजदूर थोड़े हैं। इसलिए फसल के स्‍वामी से विनती करो कि वह अपनी फसल काटने के लिए मजदूरों को भेजे।</verse>
				<verse number="3">जाओ, मैं तुम्‍हें भेड़ियों के बीच मेमनों की तरह भेज रहा हूँ।</verse>
				<verse number="4">तुम न थैली, न झोली और न जूते ले जाना और न रास्‍ते में किसी को नमस्‍कार करना।</verse>
				<verse number="5">जब किसी घर में प्रवेश करोगे, तब सब से पहले यह कहना, ‘इस घर में शान्‍ति हो!’</verse>
				<verse number="6">यदि वहाँ कोई शान्‍ति के योग्‍य होगा, तो उस पर तुम्‍हारी शान्‍ति ठहरेगी, नहीं तो वह तुम्‍हारे पास लौट आएगी।</verse>
				<verse number="7">उसी घर में ठहरे रहना और उनके पास जो हो, वही खाना-पीना; क्‍योंकि मजदूर को अपनी मजदूरी मिलनी चाहिए। घर पर घर मत बदलना।</verse>
				<verse number="8">जब तुम किसी नगर में प्रवेश करो और लोग तुम्‍हारा स्‍वागत करें, तो जो कुछ तुम्‍हें परोसा जाए, वही खाना।</verse>
				<verse number="9">वहाँ के रोगियों को स्‍वस्‍थ करना और उन से कहना, ‘परमेश्‍वर का राज्‍य तुम्‍हारे निकट आ गया है।’</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु यदि किसी नगर में प्रवेश करते हो और लोग तुम्‍हारा स्‍वागत नहीं करें, तो वहाँ के बाज़ारों में जा कर कहना,</verse>
				<verse number="11">‘अपने पैरों में लगी तुम्‍हारे नगर की धूल तक हम तुम्‍हारे सामने झाड़ देते हैं। तब भी यह जान लो कि परमेश्‍वर का राज्‍य निकट आ गया है।’</verse>
				<verse number="12">मैं तुम से यह कहता हूँ: उस दिन उस नगर की दशा की अपेक्षा सदोम की दशा कहीं अधिक सहनीय होगी।</verse>
				<verse number="13">“धिक्‍कार तुझे, खुराजिन! धिक्‍कार तुझे बेतसैदा! जो सामर्थ्य के कार्य तुम में किये गये हैं, यदि वे सोर और सीदोन में किये गये होते, तो उन्‍होंने न जाने कब से टाट ओढ़ कर और राख में बैठकर पश्‍चात्ताप कर लिया होता।</verse>
				<verse number="14">इसलिए न्‍याय के समय तुम्‍हारी दशा की अपेक्षा सोर और सीदोन की दशा कहीं अधिक सहनीय होगी।</verse>
				<verse number="15">और तू, कफरनहूम! क्‍या तू स्‍वर्ग तक ऊंचा उठाया जाएगा? नहीं, तू तो अधोलोक तक नीचे गिरा दिया जाएगा!</verse>
				<verse number="16">“जो तुम्‍हारी सुनता है, वह मेरी सुनता है और जो तुम्‍हारा तिरस्‍कार करता है, वह मेरा तिरस्‍कार करता है। जो मेरा तिरस्‍कार करता है, वह उसका तिरस्‍कार करता है जिसने मुझे भेजा है।”</verse>
				<verse number="17">बहत्तर शिष्‍य सानन्‍द लौटे और बोले, “प्रभु! आपके नाम के कारण भूत भी हमारे अधीन हैं।”</verse>
				<verse number="18">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “मैंने शैतान को बिजली की तरह स्‍वर्ग से गिरते देखा।</verse>
				<verse number="19">मैंने तुम्‍हें साँपों, बिच्‍छुओं और बैरी की सारी शक्‍ति को कुचलने का सामर्थ्य दिया है। कुछ भी तुम्‍हें हानि नहीं पहुँचा सकेगा।</verse>
				<verse number="20">लेकिन, इसलिए आनन्‍दित न हो कि आत्‍माएँ तुम्‍हारे अधीन हैं, बल्‍कि इसलिए आनन्‍दित हो कि तुम्‍हारे नाम स्‍वर्ग में लिखे गए हैं।”</verse>
				<verse number="21">उसी घड़ी येशु ने पवित्र आत्‍मा में उल्‍लसित हो कर कहा, “पिता! स्‍वर्ग और पृथ्‍वी के प्रभु! मैं तेरी स्‍तुति करता हूँ, क्‍योंकि तूने ये बातें ज्ञानियों और बुद्धिमानों से गुप्‍त रखीं; किन्‍तु बच्‍चों पर प्रकट कीं। हाँ, पिता यही तुझे अच्‍छा लगा।</verse>
				<verse number="22">मेरे पिता ने मुझे सब कुछ सौंपा है। कोई नहीं जानता कि पुत्र कौन है, पर केवल पिता; और न कोई जानता है कि पिता कौन है, पर केवल पुत्र और वह जिस पर पुत्र उसे प्रकट करना चाहे।”</verse>
				<verse number="23">तब उन्‍होंने अपने शिष्‍यों की ओर मुड़ कर एकान्‍त में उन से कहा, “धन्‍य हैं वे आँखे, जो ये सब देख रही हैं जिन्‍हें तुम देख रहे हो!</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि मैं तुम से कहता हूँ−तुम जो कुछ देख रहो हो, उन्‍हें कितने ही नबी और राजा देखना चाहते थे, परन्‍तु उन्‍होंने उन्‍हें नहीं देखा और जो बातें तुम सुन रहे हो, वे उन्‍हें सुनना चाहते थे, परन्‍तु उन्‍होंने उन्‍हें नहीं सुना।”</verse>
				<verse number="25">तब व्‍यवस्‍था का एक आचार्य उठा और येशु की परीक्षा करने के लिए उसने यह पूछा, “गुरुवर! शाश्‍वत जीवन का उत्तराधिकारी बनने के लिए मुझे क्‍या करना चाहिए?”</verse>
				<verse number="26">येशु ने उस से कहा, “व्‍यवस्‍था-ग्रंथ में क्‍या लिखा है? उसमें तुम क्‍या पढ़ते हो?”</verse>
				<verse number="27">उसने उत्तर दिया, “अपने प्रभु परमेश्‍वर को अपने सम्‍पूर्ण हृदय, सम्‍पूर्ण प्राण, सम्‍पूर्ण शक्‍ति और सम्‍पूर्ण बुद्धि से प्रेम करो और अपने पड़ोसी को अपने समान प्रेम करो।”</verse>
				<verse number="28">येशु ने उससे कहा, “तुमने ठीक उत्तर दिया। यही करो और तुम जीवन प्राप्‍त करोगे।”</verse>
				<verse number="29">इस पर व्‍यवस्‍था के आचार्य ने अपने प्रश्‍न की सार्थकता दिखलाने के लिए येशु से पूछा, “लेकिन मेरा पड़ोसी कौन है?”</verse>
				<verse number="30">येशु ने उसे उत्तर दिया, “एक मनुष्‍य यरूशलेम से यरीहो नगर जा रहा था। वह डाकुओं से घिर गया। उन्‍होंने उसे लूट लिया और मार-पीट कर तथा अधमरा छोड़ कर चले गये।</verse>
				<verse number="31">संयोग से एक पुरोहित उसी मार्ग से जा रहा था। वह उसे देख कर कतरा कर चला गया।</verse>
				<verse number="32">इसी प्रकार एक उपपुरोहित आया और उसे देख कर वह भी कतरा कर चला गया।</verse>
				<verse number="33">अब एक सामरी यात्री उसके समीप से निकला। उसे देखकर वह दया से द्रवित हो उठा।</verse>
				<verse number="34">वह उसके पास गया और उसने उसके घावों पर तेल और दाखरस डाल कर पट्टी बाँधी। तब वह उसे अपनी ही सवारी पर बैठा कर एक सराय में ले गया और उसने उसकी सेवा-सुश्रूषा की।</verse>
				<verse number="35">दूसरे दिन उसने चाँदी के दो सिक्‍के निकाल कर सराय के मालिक को दिये और उससे कहा, ‘आप इसकी सेवा-सुश्रूषा करें। यदि कुछ और खर्च हो जाएगा तो मैं लौटने पर आप को चुका दूँगा।”</verse>
				<verse number="36">येशु ने व्‍यवस्‍था के आचार्य से पूछा, “तुम्‍हारे विचार में उन तीनों में से कौन डाकुओं के हाथों पड़े उस मनुष्‍य का पड़ोसी सिद्ध हुआ?”</verse>
				<verse number="37">उसने उत्तर दिया, “वही जिसने उस पर दया की।” येशु बोले, “जाओ, तुम भी ऐसा ही करो।”</verse>
				<verse number="38">येशु और उनके शिष्‍य यात्रा कर रहे थे। तब येशु एक गाँव में आए। वहाँ मार्था नामक एक महिला ने अपने यहाँ उनका स्‍वागत किया।</verse>
				<verse number="39">उसकी मरियम नामक एक बहिन थी। वह प्रभु येशु के चरणों में बैठ कर येशु की शिक्षा सुन रही थी।</verse>
				<verse number="40">परन्‍तु मार्था सेवा-सत्‍कार के अनेक कार्यों में उलझी हुई थी। उसने सामने आकर कहा, “प्रभु! आपको कुछ भी चिन्‍ता नहीं कि मेरी बहिन ने सेवा-सत्‍कार का पूरा भार मुझ अकेली पर ही छोड़ दिया है? उस से कहिए कि वह मेरी सहायता करे।”</verse>
				<verse number="41">प्रभु ने उसे उत्तर दिया, “मार्था! मार्था! तुम बहुत-सी बातों के विषय में चिन्‍तित और परेशान हो;</verse>
				<verse number="42">जबकि केवल एक ही बात आवश्‍यक है । मरियम ने उस सर्वोत्तम भाग को चुना है। वह उससे नहीं छीना जाएगा।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">एक समय येशु किसी स्‍थान पर प्रार्थना कर रहे थे। प्रार्थना समाप्‍त होने पर उनके एक शिष्‍य ने उनसे कहा, “प्रभु! हमें प्रार्थना करना सिखाइए, जैसे योहन ने अपने शिष्‍यों को सिखाया है।”</verse>
				<verse number="2">येशु ने शिष्‍यों से कहा, “जब तुम प्रार्थना करते हो, तब यह कहो: पिता! तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्‍य आए।</verse>
				<verse number="3">हमें प्रतिदिन हमारा दैनिक भोजन दिया कर।</verse>
				<verse number="4">हमारे पाप क्षमा कर, क्‍योंकि हम भी अपने सब अपराधियों को क्षमा करते हैं और हमें परीक्षा में न डाल।”</verse>
				<verse number="5">येशु ने उन से यह भी कहा, “मान लो कि तुम में कोई आधी रात को अपने किसी मित्र के पास जा कर कहे, ‘मित्र, मुझे तीन रोटियाँ उधार दो,</verse>
				<verse number="6">क्‍योंकि मेरा एक मित्र सफर में मेरे यहाँ पहुँचा है और उसे खिलाने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है।’</verse>
				<verse number="7">और वह घर के भीतर से उत्तर दे, ‘मुझे तंग न करो। अब तो द्वार बन्‍द हो चुका है। मेरे बाल-बच्‍चे मेरे साथ बिस्‍तर पर हैं। मैं उठ कर तुम को कुछ नहीं दे सकता।’</verse>
				<verse number="8">मैं तुम से कहता हूँ−वह मित्रता के नाते भले ही उठ कर उसे कुछ न दे, किन्‍तु उसके लज्‍जा छोड़कर माँगने के कारण वह उठेगा और उसकी आवश्‍यकता पूरी करेगा।</verse>
				<verse number="9">“मैं तुम से कहता हूँ−माँगो तो तुम्‍हें दिया जाएगा; ढूँढ़ो तो तुम पाओगे; खटखटाओ तो तुम्‍हारे लिए खोला जाएगा।</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि जो माँगता है, उसे मिलता है; जो ढूँढ़ता है, वह पाता है और जो खटखटाता है, उसके लिए द्वार खोला जाता है।</verse>
				<verse number="11">“यदि तुम्‍हारा पुत्र तुम से मछली माँगे, तो तुम में ऐसा कौन पिता है जो मछली के बदले उसे साँप देगा?</verse>
				<verse number="12">अथवा अण्‍डा माँगे, तो उसे बिच्‍छू देगा?</verse>
				<verse number="13">बुरे होने पर भी यदि तुम अपने बच्‍चों को सहज ही अच्‍छी वस्‍तुएँ देते हो, तो स्‍वर्गिक पिता अपने माँगने वालों को पवित्र आत्‍मा क्‍यों नहीं देगा?”</verse>
				<verse number="14">येशु एक भूत को जो गूँगा था, निकाल रहे थे। भूत के निकलते ही गूँगा मनुष्‍य बोलने लगा और लोग अचम्‍भे में पड़ गये।</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु उन में से कुछ ने कहा, “यह भूतों के नायक बअलजबूल की सहायता से भूतों को निकालता है।”</verse>
				<verse number="16">कुछ लोगों ने येशु की परीक्षा लेने के लिए उन से स्‍वर्ग का कोई चिह्‍न माँगा।</verse>
				<verse number="17">परंतु येशु जानते थे कि वे क्‍या सोच रहे हैं। अत: येशु ने उन से कहा, “जिस राज्‍य में फूट पड़ जाती है, वह उजड़ जाता है और घर के घर ढह जाते हैं।</verse>
				<verse number="18">यदि शैतान के यहाँ फूट पड़ गई हो, तो उसका राज्‍य कैसे टिका रहेगा? क्‍योंकि तुम कहते हो कि मैं बअलजबूल की सहायता से भूतों को निकालता हूँ।</verse>
				<verse number="19">यदि मैं बअलजबूल की सहायता से भूतों को निकालता हूँ, तो तुम्‍हारे पुत्र किसकी सहायता से उन्‍हें निकालते हैं? इसलिए वे तुम लोगों का न्‍याय करेंगे।</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु यदि मैं परमेश्‍वर की अंगुली से भूतों को निकालता हूँ, तो निस्‍संदेह परमेश्‍वर का राज्‍य तुम्‍हारे पास आ पहुँचा है।</verse>
				<verse number="21">“जब बलवान मनुष्‍य हथियार बाँध कर अपने भवन पर पहरा देता है, तो उसकी धन-सम्‍पत्ति सुरक्षित रहती है।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु यदि कोई उस से भी अधिक बलवान उस पर टूट पड़े और उसे हरा दे, तो जिन हथियारों पर उसे भरोसा था, वह उन्‍हें उससे छीन लेता और उसकी लूटी धन-सम्‍पत्ति को बाँट देता है।</verse>
				<verse number="23">“जो मेरे साथ नहीं है, वह मेरे विरोध में है और जो मेरे साथ नहीं बटोरता, वह बिखेरता है।</verse>
				<verse number="24">“जब अशुद्ध आत्‍मा किसी मनुष्‍य से निकल जाती है, तो वह विश्राम की खोज में सूखे स्‍थानों में भटकती फिरती है। विश्राम न मिलने पर वह कहती है, ‘जहाँ से मैं आई हूँ, वहीं अपने घर वापस जाऊंगी’।</verse>
				<verse number="25">लौटने पर वह उस घर को झाड़ा-बुहारा और सजा-सजाया हुआ पाती है।</verse>
				<verse number="26">तब वह जाकर अपने से भी अधिक बुरी सात आत्‍माओं को ले आती है और वे उस घर में प्रवेश कर वहीं बस जाती हैं। इस प्रकार उस मनुष्‍य की यह पिछली दशा पहली से भी अधिक बुरी हो जाती है।”</verse>
				<verse number="27">येशु ये बातें कह ही रहे थे कि भीड़ में से कोई स्‍त्री उन्‍हें सम्‍बोधित करते हुए ऊंचे स्‍वर से बोल उठी, “धन्‍य है वह गर्भ, जिसने आप को धारण किया और धन्‍य हैं वे स्‍तन जिनका आपने पान किया है!”</verse>
				<verse number="28">परन्‍तु येशु ने कहा, “किन्‍तु वे कहीं अधिक धन्‍य हैं, जो परमेश्‍वर का वचन सुनते और उसका पालन करते हैं।”</verse>
				<verse number="29">जब और भीड़ एकत्र होने लगी तब येशु कहने लगे, “यह दुष्‍ट पीढ़ी है। यह चिह्‍न माँगती है, परन्‍तु नबी योना के चिह्‍न को छोड़ इसे और कोई चिह्‍न नहीं दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="30">जिस प्रकार योना नीनवे महानगर के निवासियों के लिए एक चिह्‍न बन गया था, उसी प्रकार मानव-पुत्र भी इस पीढ़ी के लिए चिह्‍न बन जाएगा।</verse>
				<verse number="31">न्‍याय के दिन दक्षिण देश की रानी इस पीढ़ी के लोगों के साथ खड़ी होगी और इन्‍हें दोषी ठहराएगी, क्‍योंकि वह सुलेमान की बुद्धि से परिपूर्ण बातें सुनने के लिए पृथ्‍वी के छोर से आयी थी, और देखो−यहाँ वह है, जो सुलेमान से भी महान् है!</verse>
				<verse number="32">न्‍याय के दिन नीनवे के लोग इस पीढ़ी के साथ खड़े होंगे और इसे दोषी ठहराएँगे, क्‍योंकि उन्‍होंने योना का संदेश सुन कर पश्‍चात्ताप किया था, और देखो−यहाँ वह है, जो योना से भी बड़ा है!</verse>
				<verse number="33">“दीपक जला कर कोई उसे तहखाने में या पैमाने के नीचे नहीं, बल्‍कि दीवट पर रखता है, जिससे भीतर आने वालों को उसका प्रकाश मिले।</verse>
				<verse number="34">तुम्‍हारी आँख तुम्‍हारे शरीर का दीपक है। यदि तुम्‍हारी आँखें अच्‍छी हैं, तो तुम्‍हारा सारा शरीर भी प्रकाशमान है। किन्‍तु यदि वे खराब हो जाएँ, तो तुम्‍हारा शरीर भी अंधकारमय है।</verse>
				<verse number="35">इसलिए इस बात का ध्‍यान रखो कि जो ज्‍योति तुम में है, वह अन्‍धकार न हो जाए।</verse>
				<verse number="36">यदि तुम्‍हारा सारा शरीर प्रकाश में है और उसका कोई अंश अन्‍धकार में नहीं, तो वह वैसा ही सर्वथा प्रकाशमान होगा, जैसा जब दीपक अपनी किरणों से तुम को आलोकित कर देता है।”</verse>
				<verse number="37">येशु बोल ही रहे थे कि किसी फरीसी ने उन से यह निवेदन किया, “आप मेरे साथ भोजन करें।” येशु भीतर जा कर भोजन करने बैठे।</verse>
				<verse number="38">फरीसी को यह देख कर आश्‍चर्य हुआ कि येशु ने भोजन से पहले हाथ-पैर नहीं धोये।</verse>
				<verse number="39">प्रभु ने उससे कहा, “तुम फरीसी लोग कटोरों और थालियों को बाहर से तो माँजते हो, परन्‍तु तुम्‍हारे भीतर लालच और दुष्‍टता भरी है।</verse>
				<verse number="40">मूर्खो! जिसने बाहरी भाग बनाया, क्‍या उसी ने भीतरी भाग नहीं बनाया?</verse>
				<verse number="41">जो भीतर है, उसमें से दान कर दो, और देखो, सब कुछ तुम्‍हारे लिए शुद्ध हो जाएगा।</verse>
				<verse number="42">“फरीसियो! धिक्‍कार है तुम लोगों को! क्‍योंकि तुम पुदीने, सदाब और हर प्रकार के साग का दशमांश तो देते हो; लेकिन न्‍याय और परमेश्‍वर के प्रति प्रेम की उपेक्षा करते हो। तुम्‍हारे लिए उचित तो यह था कि तुम इन्‍हें भी करते रहते और उनकी भी उपेक्षा नहीं करते।</verse>
				<verse number="43">फरीसियो! धिक्‍कार है तुम लोगों को! क्‍योंकि तुम सभागृहों में प्रथम आसन और बाजारों में प्रणाम चाहते हो।</verse>
				<verse number="44">धिक्‍कार है तुम लोगों को! क्‍योंकि तुम उन कबरों के समान हो, जो दीख नहीं पड़तीं और जिन पर लोग अनजाने ही चलते-फिरते हैं।”</verse>
				<verse number="45">इस पर व्‍यवस्‍था के एक आचार्य ने येशु से कहा, “गुरुवर! आप ऐसी बातें कह कर हमारा भी अपमान करते हैं।”</verse>
				<verse number="46">येशु ने उत्तर दिया, “व्‍यवस्‍था के आचार्यो! धिक्‍कार है तुम लोगो को भी! क्‍योंकि तुम मनुष्‍यों पर ऐसे बोझ लादते हो जिन्‍हें ढोना कठिन है, परन्‍तु स्‍वयं उन्‍हें उठाने के लिए अपनी एक उँगली भी नहीं लगाते।</verse>
				<verse number="47">धिक्‍कार है तुम लोगों को! क्‍योंकि तुम नबियों के लिए मकबरे बनवाते हो, जब कि तुम्‍हारे पूर्वजों ने उनकी हत्‍या की।</verse>
				<verse number="48">इस प्रकार तुम अपने पूर्वजों के कर्मों की गवाही देते हो और उन कर्मों से सहमत भी हो, क्‍योंकि उन्‍होंने तो उनकी हत्‍या की और तुम उनके मकबरे बनवाते हो।</verse>
				<verse number="49">“इसलिए परमेश्‍वर की प्रज्ञ ने यह कहा, ‘मैं उनके पास नबियों और प्रेरितों को भेजूँगी; वे उन में से कितनों की हत्‍या करेंगे और कितनों पर अत्‍याचार करेंगे।</verse>
				<verse number="50">इसलिए संसार के आरम्‍भ से जितने नबियों का रक्‍त बहाया गया है−हाबिल के रक्‍त से ले कर जकर्याह के रक्‍त तक, जो वेदी और मन्‍दिरगर्भ के बीच मारा गया था−उसका हिसाब इस पीढ़ी को चुकाना पड़ेगा। मैं तुम से कहता हूँ, उसका हिसाब इसी पीढ़ी को चुकाना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="51"></verse>
				<verse number="52">“व्‍यवस्‍था के आचार्यो, धिक्‍कार है तुम लोगों को! क्‍योंकि तुम ने ज्ञान की कुंजी ली तो है। पर तुम ने स्‍वयं प्रवेश नहीं किया, और जो प्रवेश कर रहे थे, उन्‍हें रोक दिया।”</verse>
				<verse number="53">जब येशु उस घर से निकले, तब शास्‍त्री और फरीसी बुरी तरह उनके पीछे पड़ गये और बहुत-सी बातों के सम्‍बन्‍ध में उन से प्रश्‍न करने लगे।</verse>
				<verse number="54">वे इस ताक में थे कि येशु के मुँह से निकली कोई बात पकड़ें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">इतने में हजारों लोगों की भीड़ लग गई, यहाँ तक कि लोग एक दूसरे को कुचल रहे थे। तब येशु पहले अपने शिष्‍यों से कहने लगे, “फरीसियों के कपटरूपी खमीर से सावधान रहो।</verse>
				<verse number="2">ऐसा कुछ भी ढका हुआ नहीं है, जो उघाड़ा नहीं जाएगा और ऐसा कुछ भी छिपा हुआ नहीं है, जो प्रकट नहीं किया जाएगा।</verse>
				<verse number="3">इसलिए, तुम ने जो अंधेरे में कहा है, वह उजाले में सुना जाएगा और तुम ने जो कोठरियों में फुसफुसा कर कहा है, वह छतों से पुकार-पुकार कर कहा जाएगा।</verse>
				<verse number="4">“मैं तुम से, अपने मित्रों से कहता हूँ−जो लोग शरीर को मार डालते हैं, परन्‍तु उसके बाद और कुछ नहीं कर सकते, उन से नहीं डरो।</verse>
				<verse number="5">मैं तुम्‍हें बताता हूँ कि किस से डरना चाहिए। उस से डरो, जिसमें तुम्‍हें मारने के बाद नरक में डालने की शक्‍ति है। हाँ, मैं तुम से कहता हूँ, उसी से डरो।</verse>
				<verse number="6">“क्‍या दो पैसे में पाँच गौरैयाँ नहीं बिकतीं? फिर भी परमेश्‍वर उन में से एक को भी नहीं भुलाता है।</verse>
				<verse number="7">हाँ, तुम्‍हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं। डरो मत। तुम बहुत गौरैयों से बढ़ कर हो।</verse>
				<verse number="8">“मैं तुम से कहता हूँ: जो मुझे मनुष्‍यों के सामने स्‍वीकार करेगा, उसे मानव-पुत्र भी परमेश्‍वर के दूतों के सामने स्‍वीकार करेगा।</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु जो मुझे मनुष्‍यों के सामने अस्‍वीकार करेगा, वह परमेश्‍वर के दूतों के सामने अस्‍वीकार किया जाएगा।</verse>
				<verse number="10">“जो मानव-पुत्र के विरुद्ध कुछ कहेगा, उसे क्षमा मिल जाएगी, परन्‍तु जो पवित्र आत्‍मा की निन्‍दा करेगा उसे क्षमा नहीं मिलेगी।</verse>
				<verse number="11">“जब वे तुम्‍हें सभागृहों, न्‍यायाधीशों और शासकों के सामने खींच ले जाएँगे, तो यह चिन्‍ता न करना कि तुम कैसे और क्‍या उत्तर दोगे अथवा अपनी ओर से क्‍या कहोगे;</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि उस घड़ी पवित्र आत्‍मा तुम्‍हें सिखा देगा कि तुम्‍हें क्‍या कहना चाहिए।”</verse>
				<verse number="13">भीड़ में से किसी ने येशु से कहा, “गुरुवर! मेरे भाई से कहिए कि वह मेरे साथ पैतृक सम्‍पत्ति का बँटवारा कर ले।”</verse>
				<verse number="14">उन्‍होंने उसे उत्तर दिया, “भाई! किसने मुझे तुम्‍हारा पंच या बँटवारा करने वाला नियुक्‍त किया है?”</verse>
				<verse number="15">तब येशु ने लोगों से कहा, “सावधान! हर प्रकार के लोभ से बचो; क्‍योंकि किसी के पास कितनी ही सम्‍पत्ति क्‍यों न हो, उस सम्‍पत्ति की प्रचुरता में उस का जीवन नहीं है।”</verse>
				<verse number="16">फिर येशु ने उन को यह दृष्‍टान्‍त सुनाया, “किसी धनवान की भूमि पर बहुत फसल हुई।</verse>
				<verse number="17">उसने अपने मन में इस प्रकार विचार किया, ‘अब मैं क्‍या करूँ? मेरे पास अपनी उपज रखने के लिए जगह नहीं है।’</verse>
				<verse number="18">तब उसने कहा, ‘मैं यह करूँगा। अपने भण्‍डारगृह तोड़ कर उन से और बड़े भण्‍डारगृह बनवाऊंगा, और उन में अपना सारा अनाज और अपना माल इकट्ठा करूँगा</verse>
				<verse number="19">और अपने प्राण से कहूँगा−ओ मेरे प्राण! तेरे पास बरसों के लिए बहुत-सी सम्‍पत्ति रखी है, इसलिए विश्राम कर, खा-पी और मौज उड़ा।’</verse>
				<verse number="20">परन्‍तु परमेश्‍वर ने उस से कहा, ‘मूर्ख! इसी रात तेरा प्राण तुझ से ले लिया जाएगा और तूने जो इकट्ठा किया है, वह अब किसका होगा?’</verse>
				<verse number="21">यही दशा उन लोगों की होती है जो अपने लिए तो धन एकत्र करते हैं, किन्‍तु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में वे धनी नहीं हैं।”</verse>
				<verse number="22">येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “इसलिए मैं तुम लोगों से कहता हूँ, चिन्‍ता मत करो−न अपने जीवन-निर्वाह की, कि हम क्‍या खाएँगे और न अपने शरीर की, कि हम क्‍या पहनेंगे;</verse>
				<verse number="23">क्‍योंकि जीवन भोजन से और शरीर वस्‍त्र से बढ़ कर है।</verse>
				<verse number="24">कौओं पर ध्‍यान दो। वे न तो बोते हैं और न काटते हैं; उनके न तो भण्‍डारगृह हैं, न खलियान। फिर भी परमेश्‍वर उन्‍हें खिलाता है। तुम पक्षियों से कहीं बढ़ कर हो।</verse>
				<verse number="25">चिन्‍ता करने से तुम में से कौन अपनी आयु घड़ी भर भी बढ़ा सकता है?</verse>
				<verse number="26">यदि तुम इतना छोटा काम भी नहीं कर सकते, तो फिर दूसरी बातों की चिन्‍ता क्‍यों करते हो?</verse>
				<verse number="27">“फूलों पर ध्‍यान दो। वे कैसे बढ़ते हैं! वे न तो श्रम करते हैं और न कातते हैं। फिर भी मैं तुम से कहता हूँ कि राजा सुलेमान भी अपने समस्‍त वैभव में उन में से किसी एक के समान विभूषित नहीं था।</verse>
				<verse number="28">यदि परमेश्‍वर घास को, जो आज मैदान में है और कल आग में झोंक दी जाएगी, इस प्रकार पहनाता है, तो अल्‍पविश्‍वासियो! वह तुम्‍हें क्‍यों नहीं पहनाएगा?</verse>
				<verse number="29">इसलिए तुम भी इस खोज में न रहो कि तुम क्‍या खाओगे अथवा क्‍या पीओगे, और न चिन्‍ता करो।</verse>
				<verse number="30">इन सब वस्‍तुओं की खोज तो संसार की जातियाँ करती हैं। तुम्‍हारा पिता जानता है कि तुम्‍हें इनकी जरूरत है।</verse>
				<verse number="31">इसलिए उसके राज्‍य की खोज में लगे रहो और ये वस्‍तुएँ भी तुम्‍हें मिल जाएँगी।</verse>
				<verse number="32">हे छोटे झुण्‍ड! मत डर; क्‍योंकि तुम्‍हारे पिता ने तुम्‍हें राज्‍य देने की कृपा की है।</verse>
				<verse number="33">“अपनी सम्‍पत्ति बेच दो और दान कर दो। अपने लिए ऐसे बटुए तैयार करो, जो कभी छीजते नहीं। स्‍वर्ग में अक्षय धन जमा करो। वहाँ न तो चोर पहुँचता है और न कीड़े खाते हैं;</verse>
				<verse number="34">क्‍योंकि जहाँ तुम्‍हारा धन है, वहीं तुम्‍हारा मन भी लगा रहेगा।</verse>
				<verse number="35">“तुम्‍हारी कमर कसी रहे और तुम्‍हारे दीपक जलते रहें ।</verse>
				<verse number="36">तुम उन सेवकों के सदृश बनो, जो अपने स्‍वामी की राह देखते रहते हैं कि वह विवाह-भोज से कब लौटेगा, ताकि जब स्‍वामी आ कर द्वार खटखटाये, तो वे तुरन्‍त ही उसके लिए द्वार खोल दें।</verse>
				<verse number="37">धन्‍य हैं वे सेवक, जिन्‍हें स्‍वामी आने पर जागता हुआ पाएगा! मैं तुम से सच कहता हूँ: स्‍वामी अपनी कमर कसेगा, उन्‍हें भोजन के लिए बैठाएगा और एक-एक को भोजन परोसेगा।</verse>
				<verse number="38">और धन्‍य हैं वे सेवक, जिन्‍हें स्‍वामी रात के दूसरे या तीसरे पहर आने पर भी उसी प्रकार जागता हुआ पाएगा!</verse>
				<verse number="39">यह अच्‍छी तरह समझ लो−यदि घर के स्‍वामी को मालूम होता कि चोर किस घड़ी आएगा, तो वह अपने घर में सेंध लगने नहीं देता।</verse>
				<verse number="40">तुम भी तैयार रहो, क्‍योंकि जिस घड़ी तुम उसके आने की कल्‍पना भी नहीं करते, उसी घड़ी मानव-पुत्र आ जाएगा।”</verse>
				<verse number="41">पतरस ने पूछा, “प्रभु! क्‍या आप यह दृष्‍टान्‍त हमारे लिए कह रहे हैं या सब के लिए?”</verse>
				<verse number="42">प्रभु ने कहा, “कौन ऐसा ईमानदार और बुद्धिमान प्रबंधक है, जिसे उसका स्‍वामी अपने सेवक-सेविकाओं पर नियुक्‍त करे ताकि वह निश्‍चित् समय पर उन्‍हें निर्धारित भोजन दे?</verse>
				<verse number="43">धन्‍य है वह सेवक, जिसका स्‍वामी लौटने पर उसे ऐसा करता हुआ पाएगा!</verse>
				<verse number="44">मैं तुम से सच कहता हूँ, वह उसे अपनी सारी सम्‍पत्ति पर अधिकारी नियुक्‍त करेगा।</verse>
				<verse number="45">परन्‍तु यदि वह सेवक अपने मन में कहे, ‘मेरा स्‍वामी आने में देर कर रहा है’ और वह दास-दासियों को पीटने, खाने-पीने और नशेबाजी करने लगे,</verse>
				<verse number="46">तो उस सेवक का स्‍वामी ऐसे दिन आएगा, जब वह उसकी प्रतीक्षा नहीं कर रहा होगा और ऐसी घड़ी जिसे वह नहीं जानता होगा। तब स्‍वामी उसे कठोर दंड देगा । इस प्रकार उसका अंत वही होगा जो अविश्‍वासियों का होता है।</verse>
				<verse number="47">“अपने स्‍वामी की इच्‍छा जान कर भी जिस सेवक ने कुछ तैयार नहीं किया और न उसकी इच्‍छा के अनुसार काम किया, वह बहुत मार खाएगा।</verse>
				<verse number="48">परन्‍तु जिसने अनजाने ही मार खाने का काम किया, वह थोड़ी मार खाएगा। जिसे बहुत दिया गया है, उस से बहुत माँगा जाएगा और जिसे बहुत सौंपा गया है, उस से और अधिक ले लिया जाएगा।</verse>
				<verse number="49">“मैं पृथ्‍वी पर आग लगाने आया हूँ और मैं कितना चाहता हूँ कि यह अभी धधक उठे!</verse>
				<verse number="50">मुझे एक बपतिस्‍मा लेना है और जब तक वह पूर्ण नहीं हो जाता, मैं कितना व्‍याकुल हूँ!</verse>
				<verse number="51">“क्‍या तुम लोग समझते हो कि मैं पृथ्‍वी पर शान्‍ति ले कर आया हूँ? मैं तुम से कहता हूँ, नहीं। मैं फूट डालने आया हूँ।</verse>
				<verse number="52">क्‍योंकि अब से यदि एक घर में पाँच व्यक्‍ति होंगे, तो उन में फूट होगी। तीन दो के विरुद्ध होंगे और दो तीन के विरुद्ध।</verse>
				<verse number="53">वे एक-दूसरे का विरोध करेंगे: पिता अपने पुत्र के विरुद्ध होगा और पुत्र अपने पिता के विरुद्ध। माता अपनी पुत्री के विरुद्ध होगी और पुत्री अपनी माता के विरुद्ध। सास अपनी बहू के विरुद्ध होगी और बहू अपनी सास के विरुद्ध।”</verse>
				<verse number="54">येशु ने भीड़ से यह भी कहा, “यदि तुम पश्‍चिम से बादल उमड़ते देखते हो, तो तुरन्‍त कहते हो, ‘वर्षा होने वाली है’ और ऐसा ही होता है।</verse>
				<verse number="55">जब दक्षिण की हवा चलती है, तो कहते हो, ‘लू चलेगी’ और ऐसा ही होता है।</verse>
				<verse number="56">ढोंगियो! यदि तुम आकाश और पृथ्‍वी के लक्षण पहचान सकते हो, तो इस समय के लक्षण क्‍यों नहीं पहचानते?</verse>
				<verse number="57">“तुम स्‍वयं क्‍यों नहीं फैसला कर लेते कि न्‍यायसंगत क्‍या है?</verse>
				<verse number="58">जब तुम अपने मुद्दई के साथ दण्‍डाधिकारी के पास जा रहे हो, तो मार्ग में ही उस से समझौता करने की कोशिश करो। कहीं ऐसा न हो कि वह तुम्‍हें न्‍यायाधीश के पास खींच ले जाए और न्‍यायाधीश तुम्‍हें सिपाही के हवाले कर दे और सिपाही तुम्‍हें बन्‍दीगृह में डाल दे।</verse>
				<verse number="59">मैं तुम से कहता हूँ, जब तक तुम कौड़ी-कौड़ी न चुका दोगे, तब तक वहाँ से नहीं छूटने पाओगे।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">उस समय कुछ लोग येशु को उन गलीलियों के विषय में बताने आये, जिनका रक्‍त राज्‍यपाल पिलातुस ने उनके बलि-पशुओं के रक्‍त में मिला दिया था।</verse>
				<verse number="2">येशु ने उन से कहा, “क्‍या तुम समझते हो कि ये गलीली अन्‍य सब गलीलियों से अधिक पापी थे, क्‍योंकि उन पर ही ऐसी विपत्ति पड़ी?</verse>
				<verse number="3">मैं तुम से कहता हूँ, ऐसा नहीं है; किन्‍तु यदि तुम पश्‍चात्ताप नहीं करोगे, तो तुम सब भी उसी तरह नष्‍ट हो जाओगे।</verse>
				<verse number="4">अथवा क्‍या तुम समझते हो कि शिलोह की मीनार के गिरने से जो अठारह व्यक्‍ति दब कर मर गये, वे यरूशलेम के सब निवासियों से अधिक अपराधी थे?</verse>
				<verse number="5">मैं तुम से कहता हूँ, ऐसा नहीं है। किन्‍तु यदि तुम पश्‍चात्ताप नहीं करोगे, तो तुम सब भी उसी तरह नष्‍ट हो जाओगे।”</verse>
				<verse number="6">तब येशु ने यह दृष्‍टान्‍त सुनाया, “किसी मनुष्‍य के अंगूर-उद्यान में एक अंजीर का पेड़ था। वह उस में फल खोजने आया, परन्‍तु उसे एक भी नहीं मिला।</verse>
				<verse number="7">तब उसने अंगूर-उद्यान के माली से कहा, ‘देखो, मैं तीन वर्षों से अंजीर के इस पेड़ में फल खोजने आता हूँ, किन्‍तु मुझे एक भी नहीं मिलता। इसे काट डालो। यह भूमि को क्‍यों छेंके हुए है?’</verse>
				<verse number="8">परन्‍तु माली ने उत्तर दिया, ‘मालिक! इस वर्ष भी इसे रहने दीजिए। मैं इसके चारों ओर खोद कर खाद डालूँगा।</verse>
				<verse number="9">यदि यह आगे फल दे, तो अच्‍छा; यदि नहीं दे, तो इसे काट डालिएगा’।”</verse>
				<verse number="10">येशु विश्राम के दिन किसी सभागृह में शिक्षा दे रहे थे।</verse>
				<verse number="11">वहाँ एक स्‍त्री थी। उसे अठारह वर्ष से दुर्बल करने वाली आत्‍मा लगी थी। वह झुककर दुहरी हो गई थी और किसी भी तरह सीधी नहीं हो पाती थी।</verse>
				<verse number="12">येशु ने उसे देख कर अपने पास बुलाया और उस से कहा, “नारी! तुम अपने रोग से मुक्‍त हो गयी।”</verse>
				<verse number="13">और उन्‍होंने उस पर हाथ रखे। उसी क्षण वह सीधी हो गयी और परमेश्‍वर की स्‍तुति करने लगी।</verse>
				<verse number="14">सभागृह का अधिकारी रुष्‍ट हो गया, क्‍योंकि येशु ने विश्राम के दिन उस स्‍त्री को स्‍वस्‍थ किया था। वह लोगों से कहने लगा, “छ: दिन हैं, जिन में काम करना उचित है। इसलिए उन्‍हीं दिनों स्‍वस्‍थ होने के लिए आओ, विश्राम के दिन नहीं।”</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु प्रभु ने उसे उत्तर दिया, “ढोंगियो! क्‍या तुम में से हर एक व्यक्‍ति विश्राम के दिन अपना बैल या गधा थान से खोल कर उसे पानी पिलाने नहीं ले जाता?</verse>
				<verse number="16">शैतान ने इस स्‍त्री को, अब्राहम की इस पुत्री को इतने वर्षों से, अठारह वर्षों से बाँध रखा था, तो क्‍या इसे विश्राम के दिन उस बन्‍धन से छुड़ाना उचित नहीं था?”</verse>
				<verse number="17">येशु के इन शब्‍दों से उनके सब विरोधी लज्‍जित हो गये; लेकिन सारी जनता उनके समस्‍त महिमामय कार्यों को देख कर आनन्‍दित हुई।</verse>
				<verse number="18">येशु ने कहा, “परमेश्‍वर का राज्‍य किसके समान है? मैं इसकी तुलना किस से करूँ?</verse>
				<verse number="19">वह उस राई के दाने के समान है, जिसे ले कर किसी मनुष्‍य ने अपने उद्यान में बोया। वह बढ़ते-बढ़ते पेड़ हो गया और आकाश के पक्षी उसकी डालियों में बसेरा करने आए।”</verse>
				<verse number="20">येशु ने फिर कहा, “मैं परमेश्‍वर के राज्‍य की तुलना किस से करूँ?</verse>
				<verse number="21">वह उस ख़मीर के समान है, जिसे ले कर किसी स्‍त्री ने दस किलो आटे में मिला दिया और होते-होते सारा आटा ख़मीर हो गया।”</verse>
				<verse number="22">येशु नगर-नगर, गाँव-गाँव, शिक्षा देते हुए यरूशलेम की ओर आगे बढ़ रहे थे।</verse>
				<verse number="23">किसी ने उन से पूछा, “प्रभु! क्‍या थोड़े ही लोग मुक्‍ति पाएँगे?” इस पर येशु ने उन से कहा,</verse>
				<verse number="24">“संकरे द्वार से प्रवेश करने का पूरा-पूरा प्रयत्‍न करो, क्‍योंकि मैं तुम से कहता हूँ−प्रयत्‍न करने पर भी बहुत-से लोग प्रवेश नहीं कर पाएँगे।</verse>
				<verse number="25">जब घर का स्‍वामी उठ कर द्वार बन्‍द कर चुका होगा, तो तुम बाहर रह कर द्वार खटखटाओगे और कहोगे, ‘प्रभु! हमारे लिए खोल दीजिए’। वह तुम्‍हें उत्तर देगा, ‘मैं नहीं जानता कि तुम कहाँ से आए हो।’</verse>
				<verse number="26">तब तुम कहोगे, ‘हम ने आपके साथ खाया-पीया था और आपने हमारे बाजारों में उपदेश दिया था’।</verse>
				<verse number="27">परन्‍तु वह तुम से कहेगा, ‘मैं नहीं जानता कि तुम कहाँ से आए हो। कुकर्मियो! तुम सब मुझ से दूर हटो।’</verse>
				<verse number="28">जब तुम अब्राहम, इसहाक, याकूब और सभी नबियों को परमेश्‍वर के राज्‍य में देखोगे, परन्‍तु अपने को बहिष्‍कृत पाओगे, तब तुम रोओगे और दाँत पीसोगे।</verse>
				<verse number="29">पूर्व तथा पश्‍चिम से और उत्तर तथा दक्षिण से लोग आएँगे और परमेश्‍वर के राज्‍य में भोज में सम्‍मिलित होंगे।</verse>
				<verse number="30">देखो, कुछ जो पिछले हैं, वे अगले हो जाएँगे और कुछ जो अगले हैं, वे पिछले हो जाएँगे।”</verse>
				<verse number="31">उसी समय कुछ फरीसियों ने आ कर येशु से कहा, “विदा लीजिए और यहाँ से चले जाइए, क्‍योंकि हेरोदेस आप को मार डालना चाहता है।”</verse>
				<verse number="32">येशु ने उनसे कहा, “जाकर उस लोमड़ी से कहो−मैं आज और कल भूतों को निकालता और रोगियों को स्‍वस्‍थ करता हूँ और तीसरे दिन मेरा कार्य पूर्ण हो जाएगा।</verse>
				<verse number="33">आज, कल और परसों मुझे चलते रहना है, क्‍योंकि यह हो नहीं सकता कि कोई नबी यरूशलेम के बाहर मारा जाए।</verse>
				<verse number="34">“ओ यरूशलेम! यरूशलेम नगरी! तू नबियों की हत्‍या करती और अपने पास भेजे हुए संदेश-वाहकों को पत्‍थरों से मार डालती है। मैंने कितनी बार चाहा कि तेरी सन्‍तान को एकत्र कर लूँ, जैसे मुर्गी अपने बच्‍चों को अपने पंखों के नीचे एकत्र कर लेती है, परन्‍तु तूने मुझे यह करने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="35">देखो, तुम्‍हारा घर तुम्‍हारे लिए छोड़ दिया जाएगा। मैं तुम से कहता हूँ, तुम मुझे तब तक नहीं देखोगे, जब तक समय आने पर तुम यह न कहोगे, ‘धन्‍य है वह, जो प्रभु के नाम से आता है!’ ”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">येशु एक विश्राम के दिन किसी फरीसी अधिकारी के यहाँ भोजन करने गये। वे लोग उनकी ताक में थे।</verse>
				<verse number="2">येशु के सामने जलोदर से पीड़ित एक मनुष्‍य आया।</verse>
				<verse number="3">येशु ने अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए व्‍यवस्‍था के आचार्यों तथा फरीसियों से पूछा, “विश्राम के दिन स्‍वस्‍थ करना उचित है या नहीं?”</verse>
				<verse number="4">वे चुप रहे। इस पर येशु ने जलोदर-पीड़ित का हाथ पकड़ कर उसे अच्‍छा कर दिया और विदा किया।</verse>
				<verse number="5">तब येशु ने उन से कहा, “यदि तुम्‍हारा पुत्र या बैल कुएँ में गिर पड़े, तो तुम लोगों में ऐसा कौन है, जो उसे विश्राम के दिन ही तुरन्‍त बाहर न निकाल ले?”</verse>
				<verse number="6">और वे इसका कोई उत्तर नहीं दे सके।</verse>
				<verse number="7">येशु ने निमंत्रित व्यक्‍तियों को मुख्‍य-मुख्‍य स्‍थान चुनते देख कर उन्‍हें यह दृष्‍टान्‍त सुनाया,</verse>
				<verse number="8">“विवाह में निमन्‍त्रित होने पर सब से अगले स्‍थान पर मत बैठो। कहीं ऐसा न हो कि मेजबान ने तुम से अधिक प्रतिष्‍ठित व्यक्‍ति को निमन्‍त्रित किया हो</verse>
				<verse number="9">और जिसने तुम दोनों को निमन्‍त्रण दिया है, वह आ कर तुम से कहे, ‘इन्‍हें अपनी जगह दीजिए’। तब तुम्‍हें लज्‍जित हो कर सबसे पिछले स्‍थान पर बैठना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="10">इसलिए जब तुम्‍हें निमन्‍त्रण मिले, तो जा कर सबसे पिछले स्‍थान पर बैठो, जिससे निमन्‍त्रण देने वाला आ कर तुम से यह कहे, ‘बन्‍धु! आगे बढ़ कर बैठिए।’ इस प्रकार सब अतिथियों के सामने तुम्‍हारा सम्‍मान होगा;</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि जो अपने आप को बड़ा मानता है, वह छोटा किया जाएगा और जो अपने आप को छोटा मानता है, वह बड़ा किया जाएगा।”</verse>
				<verse number="12">फिर येशु ने अपने निमन्‍त्रण देने वाले से कहा, “जब तुम दोपहर या रात का भोज दो, तब न तो अपने मित्रों को बुलाओ और न अपने भाइयों को, न अपने कुटुम्‍बियों को और न धनी पड़ोसियों को। कहीं ऐसा न हो कि वे भी तुम्‍हें निमन्‍त्रण दे कर बदला चुका दें।</verse>
				<verse number="13">पर जब तुम भोज दो, तो गरीबों, लूलों, लंगड़ों और अन्‍धों को बुलाओ।</verse>
				<verse number="14">तब तुम धन्‍य होगे; क्‍योंकि बदला चुकाने के लिए उनके पास कुछ नहीं होता और तुम्‍हें धार्मिकों के पुनरुत्‍थान के समय बदला चुका दिया जाएगा।”</verse>
				<verse number="15">साथ भोजन करने वालों में किसी ने यह सुन कर येशु से कहा, “धन्‍य है वह, जो परमेश्‍वर के राज्‍य में भोजन करेगा!”</verse>
				<verse number="16">येशु ने उसे उत्तर दिया, “किसी मनुष्‍य ने एक बड़े भोज का आयोजन किया और बहुत-से लोगों को निमन्‍त्रण दिया।</verse>
				<verse number="17">भोजन के समय उसने अपने सेवक द्वारा निमन्‍त्रित लोगों को यह कहला भेजा कि आइए, क्‍योंकि अब सब कुछ तैयार है।</verse>
				<verse number="18">लेकिन सब के सब बहाना करने लगे। पहले ने सेवक से कहा, ‘मैंने खेत मोल लिया है और मुझे उसे देखने जाना है। तुम से मेरा निवेदन है, मेरी ओर से क्षमा माँग लेना।’</verse>
				<verse number="19">दूसरे ने कहा, ‘मैंने पाँच जोड़े बैल खरीदे हैं और उन्‍हें परखने जा रहा हूँ। तुम से मेरा निवेदन है, मेरी ओर से क्षमा माँग लेना।’</verse>
				<verse number="20">और एक ने कहा, ‘मैंने विवाह किया है, इसलिए मैं नहीं आ सकता।’</verse>
				<verse number="21">सेवक ने लौट कर यह सब अपने स्‍वामी को बताया। तब घर के स्‍वामी ने क्रुद्ध होकर अपने सेवक से कहा, ‘शीघ्र ही नगर के बाजारों और गलियों में जा कर गरीबों, लूलों, अन्‍धों और लंगड़ों को यहाँ ले आओ।’</verse>
				<verse number="22">जब सेवक ने कहा, ‘स्‍वामी! आपकी आज्ञा का पालन किया गया है; किन्‍तु और भी जगह शेष है,’</verse>
				<verse number="23">तो स्‍वामी ने सेवक से कहा, ‘सड़कों और बाड़ों की ओर जाओ और लोगों को भीतर आने के लिए बाध्‍य करो, जिससे मेरा घर भर जाए;</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि मैं तुम सबसे कहता हूँ, उन निमन्‍त्रित लोगों में कोई भी मेरे भोजन का स्‍वाद नहीं चख पाएगा’।”</verse>
				<verse number="25">येशु के साथ-साथ एक विशाल जनसमूह चल रहा था। उन्‍होंने मुड़ कर लोगों से कहा,</verse>
				<verse number="26">“यदि कोई मेरे पास आता है और अपने माता-पिता, पत्‍नी, सन्‍तान, भाई-बहिनों और यहाँ तक कि अपने जीवन से बैर नहीं करता, तो वह मेरा शिष्‍य नहीं हो सकता।</verse>
				<verse number="27">जो अपना क्रूस उठा कर नहीं ले जाता और मेरा अनुसरण नहीं करता, वह मेरा शिष्‍य नहीं हो सकता।</verse>
				<verse number="28">“तुम में ऐसा कौन होगा, जो मीनार बनवाना चाहे और पहले बैठ कर खर्च का हिसाब न लगाए और यह न देखे कि क्‍या उसे पूरा करने की पूँजी उसके पास है?</verse>
				<verse number="29">कहीं ऐसा न हो कि नींव डालने के बाद वह निर्माण-कार्य, पूरा न कर सके और देखने वाले यह कहते हुए उसकी हँसी उड़ाने लगें,</verse>
				<verse number="30">‘इस मनुष्‍य ने निर्माण-कार्य प्रारम्‍भ तो किया, किन्‍तु यह उसे पूरा नहीं कर सका।’</verse>
				<verse number="31">“अथवा कौन ऐसा राजा होगा जो दूसरे राजा से युद्ध करने जाता हो और पहले बैठ कर यह विचार न करे कि जो राजा बीस हजार सैनिकों की फौज के साथ उस पर चढ़ा आ रहा है, क्‍या वह दस हजार सैनिकों की फौज से उसका सामना कर सकता है?</verse>
				<verse number="32">यदि वह सामना नहीं कर सकता है तो जब तक दूसरा राजा दूर है, वह राजदूतों को भेजकर उससे सन्‍धि का प्रस्‍ताव करेगा।</verse>
				<verse number="33">“इसी तरह तुम में से जो व्यक्‍ति अपना सब कुछ नहीं त्‍याग देता, वह मेरा शिष्‍य नहीं हो सकता।</verse>
				<verse number="34">“नमक अच्‍छा है, किन्‍तु यदि वह अपना गुण खो दे, तो वह किस प्रकार फिर सलोना किया जाएगा?</verse>
				<verse number="35">वह न तो भूमि के किसी काम का रह जाता है और न खाद के। लोग उसे बाहर फेंक देते हैं। जिसके सुनने के कान हों, वह सुन ले।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">येशु का उपदेश सुनने के लिए सब चुंगी-अधिकारी और पापी उनके पास आ रहे थे।</verse>
				<verse number="2">फरीसी और शास्‍त्री यह देखकर भुनभुनाने लगे, “यह मनुष्‍य पापियों का स्‍वागत करता है और उनके साथ खाता-पीता है।”</verse>
				<verse number="3">इस पर येशु ने उनको यह दृष्‍टान्‍त सुनाया,</verse>
				<verse number="4">“यदि तुम में से किसी के पास एक सौ भेड़ें हों और उन में से एक खो जाए, तो क्‍या वह निन्‍यानबे भेड़ों को निर्जन प्रदेश में छोड़ कर नहीं जाता और उस खोई हुई भेड़ को तब तक नहीं खोजता रहता, जब तक वह उसे नहीं मिल जाती है?</verse>
				<verse number="5">मिल जाने पर वह आनन्‍दित हो कर उसे अपने कन्‍धों पर बैठा लेता है</verse>
				<verse number="6">और घर आ कर अपने मित्रों और पड़ोसियों को बुलाता है और उन से कहता है, ‘मेरे साथ आनन्‍द मनाओ, क्‍योंकि मेरी खोई हुई भेड़ मुझे मिल गई है।’</verse>
				<verse number="7">मैं तुम से कहता हूँ, इसी प्रकार निन्‍यानबे धर्मियों की अपेक्षा, जिन्‍हें पश्‍चात्ताप करने की आवश्‍यकता नहीं है, उस एक पापी के लिए स्‍वर्ग में अधिक आनन्‍द मनाया जाएगा जो पश्‍चात्ताप करता है।</verse>
				<verse number="8">“अथवा कौन ऐसी स्‍त्री होगी, जिसके पास दस सिक्‍के हों और उन में से एक खो जाए, तो बत्ती जला कर और घर बुहार कर सावधानी से तब तक न खोजती रहे, जब तक वह उसे मिल नहीं जाए?</verse>
				<verse number="9">सिक्‍का मिल जाने पर वह अपनी सखियों और पड़ोसिनों को बुला कर कहती है, ‘मेरे साथ आनन्‍द मनाओ, क्‍योंकि मुझ से जो सिक्‍का खो गया था, वह मुझे मिल गया है।’</verse>
				<verse number="10">मैं तुम से कहता हूँ, इसी प्रकार परमेश्‍वर के दूत उस पापी के लिए आनन्‍द मनाते हैं जो पश्‍चात्ताप करता है।”</verse>
				<verse number="11">येशु ने कहा, “किसी मनुष्‍य के दो पुत्र थे।</verse>
				<verse number="12">छोटे पुत्र ने अपने पिता से कहा, ‘पिता जी! सम्‍पत्ति का जो भाग मेरा है, वह मुझे दे दीजिए’, और पिता ने उन में अपनी सम्‍पत्ति बाँट दी।</verse>
				<verse number="13">थोड़े ही दिनों बाद छोटा पुत्र अपनी समस्‍त सम्‍पत्ति एकत्र कर किसी दूर देश को चला गया और वहाँ उसने भोग-विलास में अपनी सम्‍पत्ति उड़ा दी।</verse>
				<verse number="14">जब वह सब कुछ खर्च कर चुका, तो उस देश में भारी अकाल पड़ा और वह कंगाल हो गया।</verse>
				<verse number="15">इसलिए उसने उस देश के एक नागरिक के यहाँ आश्रय लिया, जिसने उसे अपने खेतों में सूअर चराने भेजा।</verse>
				<verse number="16">जो फलियाँ सूअर खाते थे, उन्‍हीं से वह अपना पेट भरने के लिए तरसता था, लेकिन कोई उसे कुछ नहीं देता था।</verse>
				<verse number="17">तब वह होश में आया और यह सोचने लगा: ‘मेरे पिता के घर में कितने ही मजदूरों को आवश्‍यकता से अधिक रोटी मिलती है और मैं यहाँ भूखों मर रहा हूँ।</verse>
				<verse number="18">मैं उठ कर अपने पिता के पास जाऊंगा और उन से कहूँगा, “पिताजी! मैंने स्‍वर्ग के विरुद्ध और आपके प्रति पाप किया है।</verse>
				<verse number="19">मैं आपका पुत्र कहलाने के योग्‍य नहीं रहा। मुझे अपने मजदूरों में से एक जैसा रख लीजिए।” ’</verse>
				<verse number="20">तब वह उठ कर अपने पिता के घर की ओर चल पड़ा। वह दूर ही था कि उसके पिता ने उसे देख लिया और वह दया से द्रवित हो उठा। उसने दौड़कर उसे गले लगा लिया और उसका चुम्‍बन किया।</verse>
				<verse number="21">तब पुत्र ने उससे कहा, “पिता जी! मैंने स्‍वर्ग के विरुद्ध और आपके प्रति पाप किया है। मैं आपका पुत्र कहलाने के योग्‍य नहीं रहा।’</verse>
				<verse number="22">परन्‍तु पिता ने अपने सेवकों से कहा, ‘शीघ्र अच्‍छे-से-अच्‍छे वस्‍त्र ला कर इस को पहनाओ और इसकी उँगली में अँगूठी और इसके पैरों में जूते पहना दो।</verse>
				<verse number="23">मोटा पशु ला कर काटो ताकि हम खाएँ और आनन्‍द मनाएँ;</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि मेरा यह पुत्र मर गया था और फिर जी गया है, यह खो गया था और फिर मिल गया है।’ और वे आनन्‍द मनाने लगे।</verse>
				<verse number="25">“उसका ज्‍येष्‍ठ पुत्र खेत में था। जब वह लौटकर घर के निकट पहुँचा, तो उसे गाने-बजाने और नाचने की आवाज सुनाई पड़ी।</verse>
				<verse number="26">उसने एक सेवक को बुलाया और उससे पूछा, ‘यह सब क्‍या हो रहा है?’</verse>
				<verse number="27">सेवक ने कहा, ‘आपके भाई आए हैं और आपके पिता ने मोटा पशु काटा है, क्‍योंकि उन्‍होंने उनको भला-चंगा वापस पाया है’।</verse>
				<verse number="28">इस पर वह क्रुद्ध हो गया और उसने घर के भीतर जाना नहीं चाहा। तब उसका पिता उसे मनाने के लिए बाहर आया।</verse>
				<verse number="29">परन्‍तु उसने अपने पिता को उत्तर दिया, ‘देखिए, मैं इतने वर्षों से एक गुलाम के समान आपकी सेवा कर रहा हूँ। मैंने कभी आपकी आज्ञा का उल्‍लंघन नहीं किया। फिर भी आपने कभी मुझे बकरी का एक बच्‍चा तक नहीं दिया, ताकि मैं अपने मित्रों के साथ आनन्‍द मना सकूँ।</verse>
				<verse number="30">पर जैसे ही आपका यह पुत्र आया, जिसने वेश्‍याओं के पीछे आपकी सम्‍पत्ति उड़ा दी है, आपने उसके लिए मोटा पशु काट डाला!’</verse>
				<verse number="31">इस पर पिता ने उससे कहा, ‘पुत्र, तुम तो सदा मेरे साथ रहते हो और जो कुछ मेरा है, वह तुम्‍हारा ही है।</verse>
				<verse number="32">परन्‍तु हमें आनन्‍द मनाना और उल्‍लसित होना उचित ही था; क्‍योंकि तुम्‍हारा यह भाई मर गया था और फिर जी गया है, यह खो गया था और फिर मिल गया है।’ ”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">येशु ने अपने शिष्‍यों से यह भी कहा, “किसी धनवान का एक प्रबंधक था। लोगों ने उसके स्‍वामी के सम्‍मुख उस पर यह दोष लगाया कि वह आपकी सम्‍पत्ति उड़ा रहा है।</verse>
				<verse number="2">इस पर स्‍वामी ने उसे बुला कर कहा, ‘यह मैं तुम्‍हारे विषय में क्‍या सुन रहा हूँ, अपने प्रबंध का हिसाब-किताब दो, क्‍योंकि तुम अब से मेरे प्रबंधक नहीं रह सकते।’</verse>
				<verse number="3">तब प्रबंधक ने मन-ही-मन यह कहा, ‘मैं क्‍या करूँ? स्‍वामी मुझ से प्रबंधक का पद छीन रहा है। मिट्टी खोदने का मुझ में बल नहीं; भीख माँगने में मुझे लज्‍जा आती है।</verse>
				<verse number="4">हाँ, अब समझ में आया कि मुझे क्‍या करना चाहिए, जिससे प्रबंधक-पद से हटाए जाने के बाद भी लोग अपने घरों में मेरा स्‍वागत करें।’</verse>
				<verse number="5">उसने अपने स्‍वामी के कर्जदारों को एक-एक कर बुलाया और पहले कर्जदार से कहा, ‘तुम पर मेरे स्‍वामी का कितना ऋण है?’</verse>
				<verse number="6">उसने उत्तर दिया, ‘सौ मन तेल।’ प्रबंधक ने कहा, ‘अपना ऋण-पत्र लो, और बैठो, और शीघ्र पचास लिख दो।’</verse>
				<verse number="7">फिर उसने दूसरे से पूछा, ‘तुम पर कितना ऋण है?’ उसने कहा, ‘सौ मन गेहूँ।’ प्रबंधक ने उससे कहा, ‘अपना ऋण-पत्र लो और अस्‍सी लिख दो।’</verse>
				<verse number="8">स्‍वामी ने अधर्मी प्रबंधक की प्रशंसा की; क्‍योंकि उसने चतुराई से काम किया था। इस युग की सन्‍तान अपनी पीढ़ी के साथ आपसी लेन-देन में ज्‍योति की सन्‍तान से अधिक चतुर है।</verse>
				<verse number="9">“इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, सांसारिक धन से अपने लिए मित्र बना लो, जिससे उसके समाप्‍त हो जाने पर वे शाश्‍वत निवास में तुम्‍हारा स्‍वागत करें।</verse>
				<verse number="10">“जो छोटी-से-छोटी बातों में ईमानदार है, वह बड़ी बातों में भी ईमानदार है और जो छोटी-से-छोटी बातों में बेईमान है, वह बड़ी बातों में भी बेईमान है।</verse>
				<verse number="11">यदि तुम सांसारिक धन में ईमानदार नहीं ठहरे, तो तुम्‍हें सच्‍चा धन कौन सौंपेगा?</verse>
				<verse number="12">और यदि तुम पराये धन में ईमानदार नहीं ठहरे, तो तुम्‍हें तुम्‍हारा अपना धन कौन देगा?</verse>
				<verse number="13">“कोई भी सेवक दो स्‍वामियों की सेवा नहीं कर सकता; वह या तो एक से बैर और दूसरे से प्रेम करेगा, या एक का आदर और दूसरे का तिरस्‍कार करेगा। तुम परमेश्‍वर और धन−दोनों की सेवा नहीं कर सकते।”</verse>
				<verse number="14">फरीसी, जो धन-दौलत को प्‍यार करते थे, ये सब बातें सुन कर येशु की हँसी उड़ाने लगे।</verse>
				<verse number="15">इस पर येशु ने उनसे कहा, “तुम लोग मनुष्‍यों के सामने तो धर्मी होने का ढोंग रचते हो, परन्‍तु परमेश्‍वर तुम्‍हारा हृदय जानता है। जो बात मनुष्‍यों की दृष्‍टि में महत्व रखती है, वह परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणित है।</verse>
				<verse number="16">“योहन बपतिस्‍मादाता के आगमन तक मूसा की व्‍यवस्‍था और नबी प्रभावी रहे। अब योहन के आगमन के समय से परमेश्‍वर के राज्‍य का शुभ समाचार सुनाया जा रहा है और सब उसमें प्रवेश करने का बलपूर्वक प्रयत्‍न कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="17">“आकाश और पृथ्‍वी टल जाएँ, तो टल जाएँ, परन्‍तु व्‍यवस्‍था का एक बिन्‍दु भी नहीं मिट सकता।</verse>
				<verse number="18">“जो पति अपनी पत्‍नी का परित्‍याग करता और किसी दूसरी स्‍त्री से विवाह करता है, वह व्‍यभिचार करता है, और जो पति द्वारा परित्‍यक्‍ता से विवाह करता है, वह भी व्‍यभिचार करता है।</verse>
				<verse number="19">“एक धनवान मनुष्‍य था। वह राजसी बैंगनी वस्‍त्र और मलमल पहनता था, और प्रतिदिन दावत उड़ाया करता था।</verse>
				<verse number="20">उसके भवन के फाटक पर लाजर नामक एक गरीब आदमी पड़ा रहता था। उसका शरीर फोड़ों से भरा हुआ था।</verse>
				<verse number="21">वह धनवान मनुष्‍य की मेज की जूठन से अपनी भूख मिटाने के लिए तरसता था। कुत्ते आ कर उसके फोड़े चाटा करते थे।</verse>
				<verse number="22">वह गरीब मनुष्‍य एक दिन मर गया और स्‍वर्गदूतों ने उसे ले जा कर अब्राहम की गोद में पहुँचा दिया। धनवान मनुष्‍य भी मरा और उसे दफनाया गया।</verse>
				<verse number="23">उसने अधोलोक में जहाँ वह यन्‍त्रणाएँ भोग रहा था, अपनी आँखें ऊपर उठा कर दूर से अब्राहम और उनकी गोद में लाजर को देखा।</verse>
				<verse number="24">उसने पुकार कर कहा, ‘पिता अब्राहम! मुझ पर दया कीजिए और लाजर को भेजिए, जिससे वह अपनी उँगली का सिरा पानी में भिगो कर मेरी जीभ को ठंडा करे; क्‍योंकि मैं इस ज्‍वाला में तड़प रहा हूँ।’</verse>
				<verse number="25">अब्राहम ने उससे कहा, ‘पुत्र, याद करो कि तुम्‍हें जीवन में सुख-ही-सुख मिला था और लाजर को दु:ख-ही-दु:ख। अब उसे यहाँ सान्‍त्‍वना मिल रही है और तुम्‍हें यंत्रणा।</verse>
				<verse number="26">इसके अतिरिक्‍त हमारे और तुम्‍हारे बीच एक गहरी खाई अवस्‍थित है; इसलिए यदि कोई तुम्‍हारे पास जाना भी चाहे, तो वह नहीं जा सकता और कोई भी वहाँ से इस पार हमारे पास नहीं आ सकता।’</verse>
				<verse number="27">धनवान मनुष्‍य ने उत्तर दिया, ‘पिता! आप से एक निवेदन है। आप लाजर को मेरे पिता के घर भेजिए,</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि मेरे पाँच भाई हैं। लाजर उन्‍हें चेतावनी दे। कहीं ऐसा न हो कि वे भी यन्‍त्रणा के इस स्‍थान में आ जाएँ।’</verse>
				<verse number="29">अब्राहम ने उससे कहा, ‘मूसा और नाबियों की पुस्‍तकें उनके पास हैं, वे उनकी सुनें।’</verse>
				<verse number="30">धनवान मनुष्‍य ने कहा, ‘पिता अब्राहम! वे कहाँ सुनते हैं! परन्‍तु यदि मुरदों में से कोई उनके पास जाए, तो वे पश्‍चात्ताप करेंगे।’</verse>
				<verse number="31">पर अब्राहम ने उससे कहा, ‘जब वे मूसा और नबियों की नहीं सुनते, तब यदि मुरदों में से कोई जी उठे, तो वे उसकी बात भी नहीं मानेंगे।’ ”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “पाप करने की परीक्षाएँ मनुष्‍य के सामने अवश्‍य आएँगी। किन्‍तु धिक्‍कार है उस व्यक्‍ति को, जिसके कारण मनुष्‍य परीक्षा में पड़ता है।</verse>
				<verse number="2">जो व्यक्‍ति इन छोटों में से किसी एक के लिए पाप का कारण बनता है, उस के लिए अच्‍छा यही होता कि उसके गले में चक्‍की का पाट बाँधा जाता और वह समुद्र में फेंक दिया जाता।</verse>
				<verse number="3">इसलिए सावधान रहो। “यदि तुम्‍हारा भाई कोई अपराध करता है, तो उसे मना करो। और यदि वह पश्‍चात्ताप करता है, तो उसे क्षमा कर दो।</verse>
				<verse number="4">यदि वह दिन में सात बार तुम्‍हारे विरुद्ध अपराध करता और सात बार आ कर कहता कि ‘मुझे खेद है’, तो तुम उसे क्षमा करते जाओ।”</verse>
				<verse number="5">प्रेरितों ने प्रभु से कहा, “हमारा विश्‍वास बढ़ाइए।”</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने उत्तर दिया, “यदि तुम्‍हारा विश्‍वास राई के दाने के बराबर भी होता, तो तुम शहतूत के इस पेड़ से कहते, ‘उखड़ कर समुद्र में लग जा’ और वह तुम्‍हारी बात मान लेता।</verse>
				<verse number="7">“यदि तुम्‍हारा सेवक हल जोत कर या भेड़ चरा कर खेत से लौटता है, तो तुम में ऐसा कौन स्‍वामी है, जो उससे कहेगा, ‘आओ, तुरन्‍त भोजन करने बैठ जाओ?’</verse>
				<verse number="8">क्‍या वह उससे यह नहीं कहेगा, ‘मेरा भोजन तैयार करो। जब तक मेरा खाना-पीना न हो जाए, कमर कस कर परोसते रहो। बाद में तुम भी खा-पी लेना?’</verse>
				<verse number="9">क्‍या स्‍वामी को उस सेवक को इसीलिए धन्‍यवाद देना चाहिए कि उसने उसके आदेश का पालन किया है?</verse>
				<verse number="10">तुम भी ऐसे ही हो। सब आदेशों का पालन करने के बाद तुम को कहना चाहिए, ‘हम अयोग्‍य सेवक भर हैं, हम ने अपना कर्त्तव्‍य मात्र पूरा किया है’।”</verse>
				<verse number="11">येशु यरूशलेम की यात्रा करते हुए सामरी और गलील प्रदेशों के सीमा-क्षेत्रों से हो कर जा रहे थे।</verse>
				<verse number="12">किसी गाँव में प्रवेश करने पर उन्‍हें दस कुष्‍ठ-रोगी मिले। वे दूर खड़े हो कर</verse>
				<verse number="13">ऊंचे स्‍वर से बोले, ‘हे येशु, स्‍वामी! हम पर दया कीजिए।”</verse>
				<verse number="14">येशु ने उन्‍हें देखा तो उनसे कहा, “जाओ और अपने आप को पुरोहितों को दिखलाओ।” जब वे जा रहे थे तब वे मार्ग में ही शुद्ध हो गये।</verse>
				<verse number="15">तब उन में से एक यह देख कर कि वह स्‍वस्‍थ हो गया है, ऊंचे स्‍वर से परमेश्‍वर की स्‍तुति करते हुए लौटा।</verse>
				<verse number="16">वह येशु को धन्‍यवाद देते हुए उनके चरणों पर मुँह के बल गिर पड़ा, और वह सामरी था।</verse>
				<verse number="17">येशु ने कहा, “क्‍या दसों शुद्ध नहीं हुए? तो बाकी नौ कहाँ हैं?</verse>
				<verse number="18">क्‍या इस परदेशी को छोड़ और कोई ऐसा नहीं निकला, “जो लौट कर परमेश्‍वर की स्‍तुति करता?”</verse>
				<verse number="19">तब येशु ने उससे कहा, “उठो, जाओ। तुम्‍हारे विश्‍वास ने तुम्‍हें स्‍वस्‍थ किया है।”</verse>
				<verse number="20">एक बार फरीसियों ने उन से पूछा कि परमेश्‍वर का राज्‍य कब आएगा, तब येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “परमेश्‍वर का राज्‍य प्रकट रूप से नहीं आता कि लोग उसे देखें।</verse>
				<verse number="21">लोग यह नहीं कह सकेंगे, ‘देखो, वह यहाँ है’ अथवा ‘वह वहाँ है’; क्‍योंकि परमेश्‍वर का राज्‍य तुम्‍हारे मध्‍य में है।”</verse>
				<verse number="22">येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “ऐसा समय आएगा, जब तुम मानव-पुत्र का एक दिन भी देखना चाहोगे, किन्‍तु उसे नहीं देख पाओगे।</verse>
				<verse number="23">लोग तुम से कहेंगे, ‘देखो, वह वहाँ है’ अथवा, ‘देखो, वह यहाँ है’, तो तुम उधर नहीं जाना और उनके पीछे नहीं भागना;</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि जैसे बिजली आकाश के एक छोर से निकल कर दूसरे छोर तक चमकती है, वैसे ही मानव-पुत्र अपने दिन में होगा।</verse>
				<verse number="25">परन्‍तु पहले उसे बहुत दु:ख उठाना होगा और यह अनिवार्य है कि वह इस पीढ़ी द्वारा ठुकराया जाए।</verse>
				<verse number="26">“जो नूह के दिनों में हुआ था, वही मानव-पुत्र के दिनों में भी होगा।</verse>
				<verse number="27">नूह के जलयान पर चढ़ने के दिन तक लोग खाते-पीते और शादी-ब्‍याह करते रहे। तब जलप्रलय आया और उसने सब को नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="28">लोट के दिनों में भी यही हुआ था। लोग खाते-पीते, लेन-देन करते, पेड़ लगाते और घर बनाते रहे;</verse>
				<verse number="29">परन्‍तु जिस दिन लोट ने सदोम नगर छोड़ा, परमेश्‍वर ने आकाश से आग और गन्‍धक की वर्षा की और सब नष्‍ट हो गये।</verse>
				<verse number="30">मानव-पुत्र के प्रकट होने के दिन ऐसा ही होगा।</verse>
				<verse number="31">“उस दिन जो छत पर हो और उसका सामान घर में हो, वह उसे लेने नीचे न उतरे और जो खेत में हो, वह भी पीछे न लौटे।</verse>
				<verse number="32">लोट की पत्‍नी की घटना को स्‍मरण रखो!</verse>
				<verse number="33">जो अपना प्राण सुरक्षित रखने का प्रयत्‍न करेगा, वह उसे खो देगा, और जो उसे खो देगा, वह उसे जीवित रखेगा।</verse>
				<verse number="34">“मैं तुम से कहता हूँ, उस रात दो व्यक्‍ति एक खाट पर होंगे; एक उठा लिया जाएगा और दूसरा छोड़ दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="35">दो स्‍त्रियाँ साथ-साथ चक्‍की पीसती होंगी; एक उठा ली जाएगी और दूसरी छोड़ दी जाएगी।” [</verse>
				<verse number="36">।]</verse>
				<verse number="37">इस पर शिष्‍यों ने येशु से पूछा, “प्रभु! यह कहाँ होगा?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “जहाँ शव होगा, वहाँ गिद्ध भी इकट्ठे हो जाएँगे।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">येशु ने शिष्‍यों को यह बतलाने के लिए कि उन्‍हें सदा प्रार्थना करना चाहिए, और निराश नहीं होना चाहिए, एक दृष्‍टान्‍त सुनाया।</verse>
				<verse number="2">येशु ने कहा, “किसी नगर में एक न्‍यायाधीश था, जो न तो परमेश्‍वर से डरता और न किसी मनुष्‍य की परवाह करता था।</verse>
				<verse number="3">उसी नगर में एक विधवा थी। वह उसके पास आ कर कहा करती थी, ‘मेरे मुद्दई के विरुद्ध मुझे न्‍याय दिलाइए।’</verse>
				<verse number="4">बहुत समय तक वह अस्‍वीकार करता रहा। बाद में उसने मन-ही-मन यह कहा, ‘मैं न तो परमेश्‍वर से डरता और न किसी मनुष्‍य की परवाह करता हूँ,</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु यह विधवा मुझे तंग करती है; इसलिए मैं इसके लिए न्‍याय की व्‍यवस्‍था करूँगा, जिससे वह बार-बार आ कर मेरी नाक में दम न करती रहे।’ ”</verse>
				<verse number="6">प्रभु ने कहा, “सुनो, इस अधर्मी न्‍यायाधीश ने क्‍या कहा?</verse>
				<verse number="7">तो क्‍या परमेश्‍वर अपने चुने हुए लोगों के लिए न्‍याय की व्‍यवस्‍था नहीं करेगा, जो दिन-रात उसकी दुहाई देते रहते हैं? क्‍या वह उनके विषय में देर करेगा?</verse>
				<verse number="8">मैं तुम से कहता हूँ, वह शीघ्र ही उनके लिए न्‍याय करेगा। परन्‍तु जब मानव-पुत्र आएगा, तब क्‍या वह पृथ्‍वी पर विश्‍वास पाएगा?”</verse>
				<verse number="9">कुछ लोग बड़े आत्‍मविश्‍वास के साथ अपने को धर्मी मानते और दूसरों को तुच्‍छ समझते थे। येशु ने ऐसे लोगों के लिए यह दृष्‍टान्‍त सुनाया,</verse>
				<verse number="10">“दो मनुष्‍य प्रार्थना करने मन्‍दिर में गये: एक फरीसी संप्रदाय का था और दूसरा चुंगी-अधिकारी था।</verse>
				<verse number="11">फरीसी खड़े-खड़े इस प्रकार प्रार्थना कर रहा था, ‘परमेश्‍वर! मैं तुझे धन्‍यवाद देता हूँ कि मैं दूसरे लोगों की तरह लोभी, अन्‍यायी, व्‍यभिचारी नहीं हूँ और न इस चुंगी-अधिकारी की तरह हूँ।</verse>
				<verse number="12">मैं सप्‍ताह में दो बार उपवास करता हूँ और अपनी सारी आय का दशमांश दान करता हूँ।’</verse>
				<verse number="13">चुंगी-अधिकारी कुछ दूरी पर खड़ा था। उसे स्‍वर्ग की ओर आँख उठाने तक का साहस नहीं हुआ। वह अपनी छाती पीट-पीट कर यह कह रहा था, ‘परमेश्‍वर! मुझ पापी पर दया कर।’ ”</verse>
				<verse number="14">येशु ने कहा, “मैं तुम से कहता हूँ, वह पहला नहीं, बल्‍कि यह मनुष्‍य पापमुक्‍त हो कर अपने घर गया। क्‍योंकि जो कोई अपने आपको ऊंचा करता है, वह नीचा किया जाएगा; परन्‍तु जो अपने आप को नीचा करता है, वह ऊंचा किया जाएगा।”</verse>
				<verse number="15">लोग येशु के पास छोटे बच्‍चों को भी लाए कि वह उन्‍हें स्‍पर्श करें। शिष्‍यों ने यह देख कर लोगों को डाँटा।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु येशु ने बच्‍चों को अपने पास बुलाया और कहा, “बच्‍चों को मेरे पास आने दो, उन्‍हें मत रोको; क्‍योंकि परमेश्‍वर का राज्‍य उन जैसे लोगों का ही है।</verse>
				<verse number="17">मैं तुम से सच कहता हूँ: जो मनुष्‍य छोटे बालक की तरह परमेश्‍वर का राज्‍य ग्रहण नहीं करता, वह उस में कभी प्रवेश नहीं करेगा।”</verse>
				<verse number="18">एक कुलीन मनुष्‍य ने येशु से यह पूछा, “भले गुरु! शाश्‍वत जीवन का उत्तराधिकारी बनने के लिए मैं क्‍या करूँ?”</verse>
				<verse number="19">येशु ने उससे कहा, “मुझे भला क्‍यों कहते हो? परमेश्‍वर को छोड़ और कोई भला नहीं।</verse>
				<verse number="20">तुम आज्ञाओं को जानते हो: व्‍यभिचार मत करो, हत्‍या मत करो, चोरी मत करो, झूठी गवाही मत दो, अपने माता-पिता का आदर करो।”</verse>
				<verse number="21">उसने उत्तर दिया, “इन सब का पालन तो मैं अपने बचपन से करता आया हूँ।”</verse>
				<verse number="22">येशु ने यह सुन कर उस से कहा, “तुम में अब तक एक बात का अभाव है। अपना सब कुछ बेच कर गरीबों में बाँट दो और तुम्‍हारे पास स्‍वर्ग में धन होगा। तब आकर मेरा अनुसरण करो।”</verse>
				<verse number="23">वह यह सुन कर बहुत उदास हो गया, क्‍योंकि वह बहुत धनी था।</verse>
				<verse number="24">येशु ने उसे उदास देख कर कहा, “धनवानों के लिए परमेश्‍वर के राज्‍य में प्रवेश करना कितना कठिन है!</verse>
				<verse number="25">परमेश्‍वर के राज्‍य में धनवान के प्रवेश करने की अपेक्षा ऊंट का सूई के छेद से हो कर निकलना अधिक सरल है।”</verse>
				<verse number="26">इस पर सुनने वालों ने कहा, “तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?”</verse>
				<verse number="27">येशु ने उत्तर दिया, “जो मनुष्‍यों के लिए असम्‍भव है, वह परमेश्‍वर के लिए सम्‍भव है।”</verse>
				<verse number="28">तब पतरस ने कहा, “देखिए, हम लोग तो अपना सब कुछ छोड़ कर आपके अनुयायी हो गये हैं।”</verse>
				<verse number="29">येशु ने उत्तर दिया, “मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ; ऐसा कोई नहीं, जिसने परमेश्‍वर के राज्‍य के लिए घर, पत्‍नी, भाई-बहिनों, माता-पिता या बाल-बच्‍चों को छोड़ दिया हो</verse>
				<verse number="30">और इस लोक में उसे कई गुना न मिले और आने वाले युग में शाश्‍वत जीवन।”</verse>
				<verse number="31">बारह प्रेरितों को अलग ले जा कर येशु ने उनसे कहा, “देखो, हम यरूशलेम जा रहे हैं। मानव-पुत्र के विषय में नबियों ने जो कुछ लिखा है, वह सब पूरा होने वाला है।</verse>
				<verse number="32">वह अन्‍यजातियों के हाथ में सौंप दिया जाएगा। वे उसका उपहास और अपमान करेंगे और उस पर थूकेंगे।</verse>
				<verse number="33">वे उसे कोड़े लगाएँगे और मार डालेंगे। लेकिन तीसरे दिन वह जी उठेगा।”</verse>
				<verse number="34">उन्‍हें ये बातें समझ में नहीं आईं। इन शब्‍दों का अर्थ उन से छिपा ही रहा और वे इनका तात्‍पर्य नहीं समझ सके।</verse>
				<verse number="35">येशु यरीहो नगर के पास पहुँचे। वहाँ एक अन्‍धा सड़क के किनारे बैठा भीख माँग रहा था।</verse>
				<verse number="36">उसने भीड़ को गुजरते सुन कर पूछा कि क्‍या हो रहा है।</verse>
				<verse number="37">लोगों ने उसे बताया कि येशु नासरी जा रहे हैं।</verse>
				<verse number="38">इस पर वह यह कहते हुए पुकार उठा, “येशु! दाऊद के वंशज! मुझ पर दया कीजिए।”</verse>
				<verse number="39">आगे चलने वाले लोगों ने उसे चुप करने के लिए डाँटा, किन्‍तु वह और भी जोर से पुकारने लगा, “हे दाऊद के वंशज! मुझ पर दया कीजिए।”</verse>
				<verse number="40">येशु रुक गए और उसको अपने पास लाने की आज्ञा दी। जब वह पास आया, तो येशु ने उससे पूछा,</verse>
				<verse number="41">“तुम क्‍या चाहते हो? मैं तुम्‍हारे लिए क्‍या करूँ?” उसने उत्तर दिया, “प्रभु! मैं फिर देख सकूँ।”</verse>
				<verse number="42">येशु ने उससे कहा, “तुम फिर देखने लगो। तुम्‍हारे विश्‍वास ने तुम्‍हें स्‍वस्‍थ किया।”</verse>
				<verse number="43">उसी क्षण वह देखने लगा और वह परमेश्‍वर की स्‍तुति करते हुए येशु के पीछे हो लिया। सारी जनता भी यह देखकर परमेश्‍वर की स्‍तुति करने लगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">येशु यरीहो नगर में प्रवेश कर आगे बढ़ रहे थे।</verse>
				<verse number="2">वहाँ जक्‍कई नामक एक व्यक्‍ति था। वह चुंगी-अधिकारियों का प्रमुख था। वह धनवान था।</verse>
				<verse number="3">वह इस प्रयत्‍न में था कि येशु को देखे कि वह कौन हैं। परन्‍तु वह नाटा था, इसलिए वह भीड़ में उन्‍हें नहीं देख सका।</verse>
				<verse number="4">वह आगे दौड़ कर येशु को देखने के लिए गूलर के एक पेड़ पर चढ़ गया, क्‍योंकि येशु उसी मार्ग से जाने वाले थे।</verse>
				<verse number="5">जब येशु उस जगह पहुँचे, तो उन्‍होंने आँखें ऊपर उठा कर जक्‍कई से कहा, “जक्‍कई! जल्‍दी नीचे उतरो, क्‍योंकि आज मुझे तुम्‍हारे यहाँ ठहरना है।”</verse>
				<verse number="6">वह तुरन्‍त नीचे उतरा और आनन्‍द के साथ अपने यहाँ येशु का स्‍वागत किया।</verse>
				<verse number="7">इस पर सब लोग यह कहते हुए भुनभुनाने लगे, “वह एक पापी व्यक्‍ति का अतिथि बनने गये हैं।”</verse>
				<verse number="8">जक्‍कई सबके सामने खड़ा हुआ और उसने प्रभु से कहा, “प्रभु! देखिए, मैं अपनी आधी सम्‍पत्ति गरीबों को दिए देता हूँ और यदि मैंने किसी से अन्‍यायपूर्वक कुछ लिया है, तो उसे चौगुना लौटाए देता हूँ।”</verse>
				<verse number="9">येशु ने उससे कहा, “आज इस घर में मुक्‍ति का आगमन हुआ है, क्‍योंकि यह भी अब्राहम की संतान है।</verse>
				<verse number="10">जो खो गया था, उसी को ढूँढ़ने और बचाने के लिए मानव-पुत्र आया है।”</verse>
				<verse number="11">जब लोग ये बातें सुन रहे थे, तब येशु ने एक दृष्‍टान्‍त भी सुनाया; क्‍योंकि वह यरूशलेम के निकट थे और क्‍योंकि लोग यह समझ रहे थे कि परमेश्‍वर का राज्‍य तुरन्‍त प्रकट होने वाला है।</verse>
				<verse number="12">येशु ने कहा, “एक कुलीन मनुष्‍य अपने लिए राजपद प्राप्‍त कर लौटने के विचार से दूर देश चला गया।</verse>
				<verse number="13">उसने जाने से पहले अपने दस सेवकों को बुलाया और उन्‍हें एक-एक अशर्फी दे कर कहा, ‘मेरे लौटने तक इनसे व्‍यापार करो।’</verse>
				<verse number="14">“उसके नगर-निवासी उस से बैर करते थे। इसलिए उन्‍होंने उसके पीछे एक प्रतिनिधि-मण्‍डल भेजा और यह कहा, ‘हम नहीं चाहते कि यह मनुष्‍य हम पर राज्‍य करे।’</verse>
				<verse number="15">“वह राजपद पा कर लौटा और उसने जिन सेवकों को धन दिया था, उन्‍हें बुलाया और यह जानना चाहा कि प्रत्‍येक ने व्‍यापार से कितना कमाया है।</verse>
				<verse number="16">पहले ने आ कर कहा, ‘स्‍वामी! आपकी अशर्फी से मैंने दस और अशर्फियाँ कमायी हैं।’</verse>
				<verse number="17">स्‍वामी ने उससे कहा, ‘शाबाश, भले सेवक! तुम छोटी-से-छोटी बात में ईमानदार निकले, इसलिए तुम दस नगरों पर अधिकार करो।’</verse>
				<verse number="18">दूसरे ने आ कर कहा, ‘स्‍वामी! आपकी अशर्फी से मैंने पाँच और अशर्फियाँ कमायी हैं।’</verse>
				<verse number="19">स्‍वामी ने उससे भी कहा, ‘तुम पाँच नगरों पर शासन करो।’</verse>
				<verse number="20">अब तीसरे ने आ कर कहा, ‘स्‍वामी! देखिए, यह है आपकी अशर्फी। मैंने इसे एक अँगोछे में बाँध रखा था।</verse>
				<verse number="21">मैं आप से डरता था, क्‍योंकि आप निर्दय व्यक्‍ति हैं। आपने जो जमा नहीं किया, उसे आप निकालते हैं और जो नहीं बोया, उसे काटते हैं!’</verse>
				<verse number="22">स्‍वामी ने उससे कहा, ‘दुष्‍ट सेवक! मैं तेरे ही शब्‍दों से तेरा न्‍याय करूँगा। तू जानता था कि मैं निर्दय व्यक्‍ति हूँ। मैंने जो जमा नहीं किया, उसे निकालता हूँ और जो नहीं बोया, उसे काटता हूँ।</verse>
				<verse number="23">तो, तूने मेरा धन महाजन के यहाँ क्‍यों नहीं रख दिया? तब मैं लौट कर उसे ब्‍याज सहित प्राप्‍त कर लेता।’</verse>
				<verse number="24">और स्‍वामी ने वहाँ उपस्‍थित लोगों से कहा, ‘इस से यह अशर्फी ले लो और जिसके पास दस अशर्फियाँ हैं, उस को दे दो।’</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने उससे कहा, ‘स्‍वामी! उसके पास तो दस अशर्फियाँ हैं।’</verse>
				<verse number="26">“स्‍वामी बोला, ‘मैं तुम से कहता हूँ: जिसके पास है, उस को और दिया जाएगा; लेकिन जिसके पास नहीं है उससे वह भी ले लिया जाएगा, जो उसके पास है।</verse>
				<verse number="27">अच्‍छा, अब मेरे बैरियों को, जो यह नहीं चाहते थे कि मैं उन पर राज्‍य करूँ, यहाँ लाओ, और मेरे सामने उनका वध करो।’ ”</verse>
				<verse number="28">इतना कह कर येशु आगे बढ़े और यरूशलेम की ओर चढ़ना आरम्‍भ किया।</verse>
				<verse number="29">जब येशु जैतून नामक पहाड़ के समीप, बेतफगे और बेतनियाह गाँव के निकट पहुँचे, तब उन्‍होंने दो शिष्‍यों को</verse>
				<verse number="30">यह कहते हुए भेजा, “सामने के गाँव में जाओ। जब तुम वहाँ पहुँचोगे, तब तुम्‍हें खूंटे से बंधा हुआ गदहे का एक बछेरू मिलेगा, जिस पर अब तक कोई नहीं सवार हुआ है।</verse>
				<verse number="31">उसे खोल कर यहाँ ले आओ। यदि कोई तुम से पूछे कि तुम उसे क्‍यों खोल रहे हो तो उत्तर देना, ‘प्रभु को इसकी जरूरत है।’ ”</verse>
				<verse number="32">जो शिष्‍य भेजे गये थे, उन्‍होंने जा कर वैसा ही पाया, जैसा येशु ने कहा था।</verse>
				<verse number="33">जब वे बछेरू खोल रहे थे, तब उसके मालिकों ने उनसे कहा, “इस बछेरू को क्‍यों खोल रहे हो?”</verse>
				<verse number="34">उन्‍होंने उत्तर दिया, “प्रभु को इसकी जरूरत है।”</verse>
				<verse number="35">वे बछेरू को येशु के पास ले आए और उस बछेरू पर अपनी चादरें बिछा कर उन्‍होंने येशु को उस पर बैठा दिया।</verse>
				<verse number="36">ज्‍यों-ज्‍यों येशु आगे बढ़ते गये, लोग मार्ग में अपनी चादरें बिछाते रहे।</verse>
				<verse number="37">जब वे जैतून पहाड़ की ढाल पर पहुँचे, तो पूरा शिष्‍य-समुदाय आनंदविभोर हो कर आँखों देखे सब आश्‍चर्यपूर्ण कार्यों के लिए ऊंचे स्‍वर से इस प्रकार परमेश्‍वर की स्‍तुति करने लगा:</verse>
				<verse number="38">“धन्‍य है वह राजा, जो प्रभु के नाम पर आता है! स्‍वर्ग में शान्‍ति! सर्वोच्‍च स्‍वर्ग में महिमा!”</verse>
				<verse number="39">भीड़ में कुछ फरीसी थे। उन्‍होंने येशु से कहा, “गुरुवर! अपने शिष्‍यों को रोकिए।”</verse>
				<verse number="40">परन्‍तु येशु ने उत्तर दिया, “मैं तुम से कहता हूँ, यदि वे चुप रहे, तो पत्‍थर ही चिल्‍ला उठेंगे।”</verse>
				<verse number="41">जब येशु निकट आए और नगर को देखा तो वह उस पर रो पड़े</verse>
				<verse number="42">और बोले, “हाय! कितना अच्‍छा होता यदि तू, हाँ तू, आज के दिन यह समझ पाता कि किन बातों में तेरी शान्‍ति है! परन्‍तु अभी ये बातें तेरी आँखों से छिपी हुई हैं।</verse>
				<verse number="43">तुझ पर वे दिन आएँगे, जब तेरे शत्रु तेरे चारों ओर मोर्चा बाँध कर तुझे घेर लेंगे, तुझ पर चारों ओर से दबाव डालेंगे,</verse>
				<verse number="44">तुझे और तुझ में निवास करने वाली तेरी सन्‍तान को मिट्टी में मिला देंगे और तुझ में एक पत्‍थर पर दूसरा पत्‍थर पड़ा नहीं रहने देंगे; क्‍योंकि तूने उस शुभ घड़ी को नहीं पहचाना जब परमेश्‍वर ने तेरी सुध ली।”</verse>
				<verse number="45">येशु ने मन्‍दिर में प्रवेश किया और बिक्री करने वालों को यह कहते हुए बाहर निकालने लगे,</verse>
				<verse number="46">“लिखा है: ‘मेरा घर प्रार्थना का घर होगा, परन्‍तु तुम लोगों ने उसे लुटेरों का अड्डा बना दिया है।’ ”</verse>
				<verse number="47">येशु प्रतिदिन मन्‍दिर में शिक्षा देते थे। महापुरोहित, शास्‍त्री और जनता के नेता इस प्रयत्‍न में थे कि येशु का विनाश करें।</verse>
				<verse number="48">परन्‍तु उन्‍हें नहीं सूझ रहा था कि क्‍या करें; क्‍योंकि सारी जनता येशु की बातें सुनकर मुग्‍ध थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">एक दिन येशु मन्‍दिर में जनता को शिक्षा दे रहे थे और शुभसमाचार सुना रहे थे कि धर्मवृद्धों के साथ महापुरोहित और शास्‍त्री उनके पास आये</verse>
				<verse number="2">और उनसे पूछा, “हमें बताइए कि आप किस अधिकार से ये कार्य कर रहे हैं? वह कौन है जिसने आप को यह अधिकार दिया है?”</verse>
				<verse number="3">येशु ने उन को उत्तर दिया, “मैं भी आप लोगों से एक प्रश्‍न पूछता हूँ। आप मुझे बताइए,</verse>
				<verse number="4">योहन का बपतिस्‍मा स्‍वर्ग की ओर से था अथवा मनुष्‍यों की ओर से?”</verse>
				<verse number="5">वे यह कहते हुए आपस में परामर्श करने लगे, “यदि हम कहें, ‘स्‍वर्ग की ओर से’ तो यह कहेगा, ‘तब आप लोगों ने योहन पर विश्‍वास क्‍यों नहीं किया?’</verse>
				<verse number="6">यदि हम कहें, ‘मनुष्‍यों की ओर से’ तो सारी जनता हमें पत्‍थरों से मार डालेगी, क्‍योंकि लोगों को निश्‍चय हो चुका है कि योहन नबी थे।”</verse>
				<verse number="7">इसलिए उन्‍होंने येशु को उत्तर दिया, “हम नहीं जानते कि वह किसकी ओर से था।”</verse>
				<verse number="8">इस पर येशु ने उनसे कहा, “तब मैं भी आप लोगों को नहीं बताऊंगा कि मैं किस अधिकार से ये कार्य कर रहा हूँ।”</verse>
				<verse number="9">तब येशु जनता को यह दृष्‍टान्‍त सुनाने लगे, “किसी मनुष्‍य ने अंगूर-उद्यान लगाया और उसे किसानों को पट्टे पर दे कर बहुत दिनों के लिए परदेश चला गया।</verse>
				<verse number="10">समय आने पर उसने फसल का अपना हिस्‍सा प्राप्‍त करने के लिए किसानों के पास एक सेवक को भेजा। किन्‍तु किसानों ने उसे मारा-पीटा और खाली हाथ लौटा दिया।</verse>
				<verse number="11">तब उसने एक दूसरे सेवक को भेजा और उन्‍होंने उसे भी मारा-पीटा, अपमानित किया और खाली हाथ लौटा दिया।</verse>
				<verse number="12">उसने एक तीसरे सेवक को भेजा और उन्‍होंने उसे भी घायल कर बाहर निकाल दिया।</verse>
				<verse number="13">तब अंगूर-उद्यान के स्‍वामी ने कहा, ‘मैं क्‍या करूँ? मैं अपने प्रिय पुत्र को भेजूँगा। सम्‍भव है, वे उसका आदर करें।’</verse>
				<verse number="14">परन्‍तु उसे देख कर किसानों ने आपस में परामर्श किया, ‘यह तो उत्तराधिकारी है। हम इसे मार डालें, जिससे इसकी पैतृक-सम्‍पत्ति हमारी हो जाए।’</verse>
				<verse number="15">अत: उन्‍होंने उसे अंगूर-उद्यान से बाहर निकाल कर मार डाला। अब अंगूर-उद्यान का स्‍वामी उनका क्‍या करेगा?</verse>
				<verse number="16">वह आ कर उन किसानों का वध करेगा और अपना अंगूर-उद्यान दूसरों को दे देगा।”</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने यह सुन कर येशु से कहा, “परमेश्‍वर करे कि ऐसा न हो।” किन्‍तु येशु ने उन पर आँखें गड़ा कर कहा, “धर्मग्रन्‍थ के इस कथन का क्‍या अर्थ है: ‘कारीगरों ने जिस पत्‍थर को बेकार समझ कर फेंक दिया था, वही कोने की नींव का पत्‍थर बन गया है’?</verse>
				<verse number="18">जो कोई इस पत्‍थर पर गिरेगा, वह चूर-चूर हो जाएगा और जिस पर यह पत्‍थर गिरेगा, उस को पीस डालेगा।”</verse>
				<verse number="19">शास्‍त्रियों और महापुरोहितों ने येशु को उसी समय पकड़ना चाहा, क्‍योंकि वे समझ गये थे कि येशु ने यह दृष्‍टान्‍त उनके ही विषय में कहा है; परन्‍तु वे जनता से डरे।</verse>
				<verse number="20">वे येशु को फँसाने की ताक में रहते थे। उन्‍होंने उनके पास गुप्‍तचर भेजे, कि वे धर्मी होने का ढोंग रच कर येशु को किसी न किसी कथन में पकड़ लें, जिससे वे उन्‍हें राज्‍यपाल के शासन और अधिकार में दे सकें।</verse>
				<verse number="21">गुप्‍तचरों ने येशु से पूछा, “गुरुवर! हम यह जानते हैं कि आप सत्‍य बोलते और सत्‍य ही सिखलाते हैं। आप मुँह-देखी नहीं कहते, बल्‍कि सच्‍चाई से परमेश्‍वर के मार्ग की शिक्षा देते हैं।</verse>
				<verse number="22">बताइए, व्‍यवस्‍था की दृष्‍टि में रोमन सम्राट को कर देना हमारे लिए उचित है या नहीं?”</verse>
				<verse number="23">येशु ने उनकी धूर्तता भाँप कर उनसे कहा,</verse>
				<verse number="24">“मुझे एक सिक्‍का दिखलाओ। इस पर किसकी आकृति और किसका लेख है?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “रोमन सम्राट का।”</verse>
				<verse number="25">येशु ने उनसे कहा, “तो, जो सम्राट का है, उसे सम्राट को दो और जो परमेश्‍वर का है, उसे परमेश्‍वर को दो।”</verse>
				<verse number="26">इस प्रकार वे जनता के सामने येशु को इस बात में न पकड़ सके। वे उनके उत्तर से आश्‍चर्य-चकित हो चुप रह गए।</verse>
				<verse number="27">इसके पश्‍चात् कुछ सदूकी येशु के पास आए। सदूकी मृतकों के पुनरुत्‍थान को नहीं मानते। उन्‍होंने येशु के सामने यह प्रश्‍न रखा,</verse>
				<verse number="28">“गुरुवर! मूसा ने हमारे लिए यह नियम बनाया है: यदि किसी का भाई अपनी पत्‍नी के रहते हुए निस्‍सन्‍तान मर जाए, तो वह अपने भाई की विधवा से विवाह करे और अपने भाई के लिए सन्‍तान उत्‍पन्न करे।</verse>
				<verse number="29">सात भाई थे। पहले ने विवाह किया और वह निस्‍सन्‍तान ही मर गया।</verse>
				<verse number="30">दूसरा और</verse>
				<verse number="31">तीसरा आदि सातों भाई विधवा से विवाह कर निस्‍सन्‍तान मर गये।</verse>
				<verse number="32">अन्‍त में वह स्‍त्री भी मर गयी।</verse>
				<verse number="33">अब पुनरुत्‍थान होने पर वह स्‍त्री किसकी पत्‍नी होगी? वह तो सातों भाइयों की पत्‍नी रह चुकी है।”</verse>
				<verse number="34">येशु ने उन से कहा, “इस युग के पुरुष और स्‍त्री विवाह करते और विवाह में दिये जाते हैं;</verse>
				<verse number="35">परन्‍तु जो उस युग तथा मृतकों के पुनरुत्‍थान के योग्‍य पाए जाते हैं, वे न तो विवाह करते और न विवाह में दिये जाते हैं।</verse>
				<verse number="36">वे फिर कभी नहीं मरते। वे तो स्‍वर्गदूतों के तुल्‍य होते हैं और पुनरुत्‍थान की सन्‍तति होने के कारण वे परमेश्‍वर की सन्‍तति बन जाते हैं।</verse>
				<verse number="37">किन्‍तु मृतक अवश्‍य जी उठते हैं। मूसा ने भी जलती झाड़ी की कथा में इसका संकेत किया है, जहाँ वह प्रभु को अब्राहम का परमेश्‍वर, इसहाक का परमेश्‍वर और याकूब का परमेश्‍वर कहते हैं।</verse>
				<verse number="38">वह मृतकों का नहीं, जीवितों का परमेश्‍वर है, क्‍योंकि उसके लिए वे सब जीवित हैं।”</verse>
				<verse number="39">इस पर कई शास्‍त्रियों ने उनसे कहा, “गुरुवर! आपने बहुत अच्‍छा कहा।”</verse>
				<verse number="40">इसके बाद उन्‍हें येशु से और कोई प्रश्‍न पूछने का साहस नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="41">येशु ने उनसे कहा, “मसीह, दाऊद के पुत्र कैसे कहे जा सकते हैं?</verse>
				<verse number="42">क्‍योंकि भजनों के ग्रन्‍थ में दाऊद स्‍वयं कहते हैं: ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा: तुम मेरे सिंहासन की दाहिनी ओर बैठो,</verse>
				<verse number="43">जब तक मैं तुम्‍हारे शत्रुओं को तुम्‍हारे चरणों की चौकी न बना दूँ।’</verse>
				<verse number="44">इस तरह दाऊद उन्‍हें प्रभु कहते हैं, तो वह उनके वंशज कैसे हो सकते हैं?”</verse>
				<verse number="45">सारी जनता सुन रही थी, जब येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा,</verse>
				<verse number="46">“शास्‍त्रियों से सावधान रहो। लम्‍बे लबादे पहन कर घूमना उन्‍हें पसन्‍द है। बाजारों में प्रणाम-प्रणाम सुनना, सभागृहों में प्रमुख आसनों पर और भोजों में सम्‍मानित स्‍थानों पर बैठना−यह सब उन्‍हें प्रिय लगता है।</verse>
				<verse number="47">वे विधवाओं की सम्‍पत्ति चट कर जाते और दिखावे के लिए लम्‍बी-लम्‍बी प्रार्थनाएँ करते हैं। उनको बड़ा कठोर दण्‍ड मिलेगा।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">येशु ने आँखें ऊपर उठा कर देखा कि धनी लोग मन्‍दिर के खजाने में अपना दान डाल रहे हैं।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने एक गरीब विधवा को दो अधेले डालते हुए देखा।</verse>
				<verse number="3">येशु ने कहा, “मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ: इस गरीब विधवा ने सब से अधिक डाला है।</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि अन्‍य सब ने अपनी समृद्धि से दान दिया, परन्‍तु इसने तंगी में रहते हुए भी, जीविका के लिए उसके पास जो कुछ था, वह सब अर्पित कर दिया।”</verse>
				<verse number="5">कुछ लोग मन्‍दिर के विषय में कह रहे थे कि वह सुन्‍दर पत्‍थरों और मनौती के उपहारों से सजा है। इस पर येशु ने कहा,</verse>
				<verse number="6">“वे दिन आ रहे हैं, जब जो कुछ तुम देख रहे हो, उसका एक पत्‍थर भी दूसरे पत्‍थर पर नहीं पड़ा रहेगा; सब ध्‍वस्‍त हो जाएगा।”</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने येशु से पूछा, “गुरुवर! यह कब होगा और किस चिह्‍न से पता चलेगा कि यह घटित होने को है?”</verse>
				<verse number="8">येशु ने उत्तर दिया, “सावधान रहो कि तुम किसी के बहकावे में न आओ। बहुत-से लोग मेरे नाम में आएँगे और कहेंगे, ‘मैं वही हूँ’ और ‘वह समय आ गया है।’ परन्‍तु तुम उनके पीछे न जाना।</verse>
				<verse number="9">जब तुम युद्धों और विद्रोहों की चर्चा सुनोगे, तो भयाकुल न होना; पहले ऐसा होना अनिवार्य है। परन्‍तु अन्‍त शीघ्र नहीं होगा।”</verse>
				<verse number="10">तब येशु ने उनसे कहा, “जाति के विरुद्ध जाति और राज्‍य के विरुद्ध राज्‍य उठ खड़ा होगा।</verse>
				<verse number="11">भारी भूकम्‍प होंगे; जहाँ-तहाँ अकाल पड़ेंगे और महामारियाँ फैलेंगी। आतंकित करने वाले दृश्‍य दिखाई देंगे और आकाश में महान् चिह्‍न प्रकट होंगे।</verse>
				<verse number="12">“यह सब घटित होने के पूर्व लोग मेरे नाम के कारण तुम पर हाथ डालेंगे, तुम पर अत्‍याचार करेंगे, तुम्‍हें सभागृहों तथा बन्‍दीगृहों के हवाले कर देंगे और राजाओं तथा शासकों के सामने खींच ले जाएँगे।</verse>
				<verse number="13">यह तुम्‍हारे लिए साक्षी देने का अवसर होगा।</verse>
				<verse number="14">अपने मन में निश्‍चय कर लो कि तुम पहले से अपनी सफाई की तैयारी नहीं करोगे,</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि मैं तुम्‍हें ऐसी वाणी और बुद्धि प्रदान करूँगा, जिसका सामना अथवा खण्‍डन तुम्‍हारा कोई विरोधी नहीं कर सकेगा।</verse>
				<verse number="16">तुम्‍हारे माता-पिता, भाई-बहन, कुटुम्‍बी और मित्र भी तुम्‍हें पकड़वाएँगे। तुम में से कितनों को मार डाला जाएगा</verse>
				<verse number="17">और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे।</verse>
				<verse number="18">फिर भी तुम्‍हारे सिर का एक बाल भी बाँका नहीं होगा।</verse>
				<verse number="19">अपनी सहनशीलता से तुम अपने जीवन को बचा लोगे।</verse>
				<verse number="20">“जब तुम देखोगे कि यरूशलेम सेनाओं से घिर रहा है, तब जान लेना कि उसका विनाश निकट है।</verse>
				<verse number="21">उस समय जो लोग यहूदा प्रदेश में हों, वे पहाड़ों पर भाग जाएँ; जो यरूशलेम में हों, वे नगर से बाहर निकल जाएँ और जो गाँव में हों, वे नगर में न जाएँ;</verse>
				<verse number="22">क्‍योंकि वे दण्‍ड के दिन होंगे, जिनमें धर्मग्रन्‍थ में लिखी सब बातें पूरी हो जाएँगी।</verse>
				<verse number="23">उन स्‍त्रियों के लिए शोक, जो उन दिनों गर्भवती या दूध पिलाती होंगी! क्‍योंकि देश में घोर संकट और इस प्रजा पर प्रकोप आ पड़ेगा।</verse>
				<verse number="24">लोग तलवार की धार से मृत्‍यु के घाट उतारे जाएँगे। उन को बन्‍दी बना कर सब राष्‍ट्रों में ले जाया जाएगा और यरूशलेम गैर-यहूदी राष्‍ट्रों द्वारा तब तक रौंदा जाएगा, जब तक उन राष्‍ट्रों का समय पूरा न हो जाए।</verse>
				<verse number="25">“सूर्य, चन्‍द्रमा और तारों में चिह्‍न प्रकट होंगे। समुद्र के गर्जन और बाढ़ से व्‍याकुल हो कर पृथ्‍वी के राष्‍ट्र व्‍यथित हो उठेंगे।</verse>
				<verse number="26">लोग विश्‍व पर आने वाले संकट की आशंका से आतंकित हो कर निष्‍प्राण हो जाएँगे, क्‍योंकि आकाश की शक्‍तियाँ विचलित हो जाएँगी।</verse>
				<verse number="27">तब लोग मानव-पुत्र को अपार सामर्थ्य और महिमा के साथ बादल पर आते हुए देखेंगे।</verse>
				<verse number="28">“जब ये बातें होने लगेंगी, तो सीधे खड़े होकर अपना सिर ऊंचा करना; क्‍योंकि तुम्‍हारी मुक्‍ति निकट होगी।”</verse>
				<verse number="29">येशु ने उन्‍हें यह दृष्‍टान्‍त सुनाया, “अंजीर और दूसरे पेड़ों को देखो।</verse>
				<verse number="30">जब उन में अंकुर फूटने लगते हैं, तब तुम सहज ही जान जाते हो कि ग्रीष्‍म-ऋतु निकट है।</verse>
				<verse number="31">इसी तरह जब तुम इन बातों को होते देखोगे, तो यह जान लेना कि परमेश्‍वर का राज्‍य निकट है।</verse>
				<verse number="32">“मैं तुम से सच कहता हूँ कि तब तक इस पीढ़ी का अन्‍त नहीं होगा, जब तक सब बातें घटित नहीं हो जाएँगी।</verse>
				<verse number="33">आकाश और पृथ्‍वी टल जाएँ, तो टल जाएँ, परन्‍तु मेरे शब्‍द कदापि नहीं टल सकते।</verse>
				<verse number="34">“अपने विषय में सावधान रहो। कहीं ऐसा न हो कि भोग-विलास, नशे और इस संसार की चिन्‍ताओं से तुम्‍हारा मन कुण्‍ठित हो जाए और वह दिन फन्‍दे की तरह अचानक तुम पर आ गिरे;</verse>
				<verse number="35">क्‍योंकि वह दिन समस्‍त पृथ्‍वी के सभी निवासियों पर आ पड़ेगा।</verse>
				<verse number="36">इसलिए सदा जागते रहो और प्रार्थना करते रहो, जिससे तुम इन सब आने वाले संकटों से बचने और मानव-पुत्र के सामने खड़े होने में समर्थ हो सको।”</verse>
				<verse number="37">येशु दिन में मन्‍दिर में शिक्षा देते थे, परन्‍तु रात को वह नगर के बाहर निकल कर जैतून नामक पहाड़ पर रात बिताते थे।</verse>
				<verse number="38">और प्रात:काल से ही सब लोग उनका उपदेश सुनने के लिए मन्‍दिर में उनके पास आ जाते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">बेख़मीर रोटी का पर्व, जो पास्‍का (फसह) का पर्व कहलाता है, निकट आ रहा था।</verse>
				<verse number="2">महापुरोहित और शास्‍त्री येशु को मार डालने का उपाय ढूँढ़ रहे थे, परन्‍तु वे जनता से डरते थे।</verse>
				<verse number="3">उस समय शैतान ने यूदस [यहूदा] में प्रवेश किया। यूदस ‘इस्‍करियोती’ कहलाता था और उसकी गणना बारह प्रेरितों में होती थी।</verse>
				<verse number="4">उसने महापुरोहितों और मन्‍दिर-आरक्षी के नायकों के पास जा कर उनके साथ यह परामर्श किया कि वह किस प्रकार येशु को उनके हाथ पकड़वा दे।</verse>
				<verse number="5">वे बहुत प्रसन्न हुए और उसे धन देने को सहमत हो गए।</verse>
				<verse number="6">यूदस ने भी वचन दिया और वह भीड़ की अनुपस्‍थिति में उनके हाथ येशु को पकड़वाने का अवसर ढूँढ़ने लगा।</verse>
				<verse number="7">बेख़मीर रोटी का दिन आया, जब पास्‍का-पर्व के मेमने की बलि चढ़ाना आवश्‍यक था।</verse>
				<verse number="8">येशु ने पतरस और योहन को यह कहकर भेजा, “जाओ, और हमारे लिए पास्‍का-पर्व के भोज की तैयारी करो ताकि हम उसे खा सकें।”</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने येशु से पूछा, “आप क्‍या चाहते हैं? हम कहाँ उसकी तैयारी करें?”</verse>
				<verse number="10">येशु ने उत्तर दिया, “नगर में प्रवेश करते ही तुम्‍हें एक मनुष्‍य मिलेगा, जो पानी से भरा घड़ा लिये जा रहा होगा। उसके पीछे-पीछे जाना और जिस घर में वह प्रवेश करे,</verse>
				<verse number="11">उस घर के स्‍वामी से कहना, ‘गुरुवर ने आप से यह कहा है: ‘अतिथिशाला कहाँ है, जहाँ मैं अपने शिष्‍यों के साथ पास्‍का-पर्व का भोजन करूँगा?’</verse>
				<verse number="12">और वह तुम्‍हें ऊपर एक सजा-सजाया बड़ा कमरा दिखा देगा। वहीं तैयार करना।”</verse>
				<verse number="13">वे चले गये। येशु ने जैसा कहा था, उन्‍होंने सब कुछ वैसा ही पाया और पास्‍का-पर्व के भोज की तैयारी की।</verse>
				<verse number="14">जब समय हुआ तब येशु प्रेरितों के साथ भोजन करने बैठे</verse>
				<verse number="15">और उन्‍होंने उन से कहा, “मैं कितना चाहता था कि दु:ख भोगने से पहले पास्‍का-पर्व का यह भोजन तुम्‍हारे साथ करूँ,</verse>
				<verse number="16">क्‍योंकि मैं तुम से कहता हूँ, जब तक यह परमेश्‍वर के राज्‍य में पूर्ण न हो जाए, मैं इसे फिर नहीं खाऊंगा।”</verse>
				<verse number="17">इसके बाद येशु ने कटोरा लिया, धन्‍यवाद की प्रार्थना की और कहा, “इसे लो और आपस में बाँट लो;</verse>
				<verse number="18">क्‍योंकि मैं तुम से कहता हूँ, आज से लेकर उस दिन तक मैं दाख का रस फिर नहीं पिऊंगा जब तक परमेश्‍वर का राज्‍य न आए।”</verse>
				<verse number="19">येशु ने रोटी ली और धन्‍यवाद की प्रार्थना करने के बाद उसे तोड़ा और यह कहते हुए शिष्‍यों को दिया, “यह मेरी देह है, जो तुम्‍हारे लिए दी जा रही है। यह मेरी स्‍मृति में किया करो”।</verse>
				<verse number="20">इसी तरह उन्‍होंने भोजन के बाद यह कहते हुए कटोरा दिया, “यह कटोरा मेरे रक्‍त द्वारा स्‍थापित नया विधान है। यह तुम्‍हारे लिए बहाया जा रहा है।</verse>
				<verse number="21">“देखो, मेरा विश्‍वासघाती मेरे साथ है, और उसका हाथ मेज पर है।</verse>
				<verse number="22">मानव-पुत्र तो, जैसा उसके लिए निश्‍चित किया गया है, चला जा रहा है; किन्‍तु धिक्‍कार है उस मनुष्‍य को, जो उसे पकड़वा रहा है!”</verse>
				<verse number="23">वे एक दूसरे से पूछने लगे कि हम लोगों में कौन यह काम करने वाला है।</verse>
				<verse number="24">शिष्‍यों में यह विवाद छिड़ गया कि हम में किस को सब से बड़ा समझा जाना चाहिए।</verse>
				<verse number="25">येशु ने उन से कहा, “संसार में राजा अपनी प्रजा पर निरंकुश शासन करते हैं और उनके अधिकारी ‘उपकारी’ कहलाना चाहते हैं।</verse>
				<verse number="26">परन्‍तु तुम ऐसा न करना। जो तुम में बड़ा है, वह सब से छोटा-जैसा बने और जो नेता है, वह सेवक-जैसा बने।</verse>
				<verse number="27">आखिर बड़ा कौन है−वह, जो मेज पर बैठता है अथवा वह, जो परोसता है? वही न, जो मेज पर बैठता है। परन्‍तु मैं तुम्‍हारे बीच में सेवक-जैसा हूँ।</verse>
				<verse number="28">“तुम ही हो जो मेरे संकट के समय मेरा साथ देते रहे।</verse>
				<verse number="29">जैसे मेरे पिता ने मेरे लिए एक राज्‍य ठहराया है; वैसे ही मैं तुम्‍हारे लिए ठहराता हूँ</verse>
				<verse number="30">कि तुम मेरे राज्‍य में मेरी मेज पर खाओ-पियो और सिंहासनों पर बैठ कर इस्राएल के बारह कुलों का न्‍याय करो।</verse>
				<verse number="31">“सिमोन! सिमोन! शैतान ने तुम लोगों को गेहूँ की तरह फटकने की माँग की है।</verse>
				<verse number="32">परन्‍तु सिमोन, मैंने तुम्‍हारे लिए प्रार्थना की है, जिससे तुम्‍हारा विश्‍वास नष्‍ट न हो। समय आने पर जब तुम फिरो, तब अपने भाइयों को भी संभालना।”</verse>
				<verse number="33">पतरस ने उनसे कहा, “प्रभु! मैं आपके साथ बन्‍दीगृह जाने और मरने को भी तैयार हूँ।”</verse>
				<verse number="34">किन्‍तु येशु ने कहा, “पतरस! मैं तुम से कहता हूँ कि आज, मुर्गे के बाँग देने से पहले ही, तुम तीन बार यह अस्‍वीकार करोगे कि तुम मुझे जानते हो।”</verse>
				<verse number="35">येशु ने शिष्‍यों से कहा, “जब मैंने तुम्‍हें बटुए, झोली और जूतों के बिना भेजा था, तब क्‍या तुम्‍हें किसी वस्‍तु की कमी हुई थी?”</verse>
				<verse number="36">उन्‍होंने उत्तर दिया, “किसी वस्‍तु की नहीं।” इस पर येशु ने कहा, “परन्‍तु अब जिसके पास बटुआ है, वह उसे ले ले और इसी प्रकार झोली भी। और जिसके पास नहीं है, वह अपना वस्‍त्र बेच कर तलवार खरीद ले;</verse>
				<verse number="37">क्‍योंकि मैं तुम से कहता हूँ, यह अनिवार्य है कि धर्मग्रन्‍थ का यह लेख मुझ में पूर्ण हो: ‘वह कुकर्मियों में गिना गया।’ और जो कुछ मेरे विषय में लिखा है, वह अवश्‍य पूरा होगा।”</verse>
				<verse number="38">शिष्‍यों ने कहा, “प्रभु! देखिए, यहाँ दो तलवारें हैं।” येशु ने उत्तर दिया, “यह पर्याप्‍त है। ”</verse>
				<verse number="39">येशु बाहर निकल कर अपनी आदत के अनुसार जैतून पहाड़ पर गये। उनके शिष्‍य भी उनके साथ हो लिये।</verse>
				<verse number="40">येशु ने वहाँ पहुँच कर उनसे कहा, “प्रार्थना करो, जिससे तुम परीक्षा में न पड़ो।”</verse>
				<verse number="41">तब वह ढेला फेंकने की दूरी तक उन से अलग हो गये और घुटने टेक कर उन्‍होंने यह कहते हुए प्रार्थना की,</verse>
				<verse number="42">“पिता! यदि तू चाहे, तो यह प्‍याला मुझ से हटा ले। फिर भी मेरी नहीं, किन्‍तु तेरी इच्‍छा पूरी हो।” [</verse>
				<verse number="43">तब येशु को स्‍वर्ग का एक दूत दिखाई पड़ा, जिसने उन को बल प्रदान किया।</verse>
				<verse number="44">येशु प्राणपीड़ा में पड़ने के कारण और भी एकाग्र हो कर प्रार्थना करते रहे और उनका पसीना रक्‍त की बूंदों की तरह धरती पर टपकता रहा। ]</verse>
				<verse number="45">वे प्रार्थना से उठ कर अपने शिष्‍यों के पास आए। उन्‍होंने देखा कि वे शोक के कारण सो गये हैं।</verse>
				<verse number="46">येशु ने उनसे कहा, “तुम लोग क्‍यों सो रहे हो? उठो और प्रार्थना करो, जिससे तुम परीक्षा में न पड़ो।”</verse>
				<verse number="47">येशु यह कह ही रहे थे कि एक भीड़ आ पहुँची। बारहों में से एक, जिसका नाम यूदस था, भीड़ के आगे था। वह चुम्‍बन के द्वारा येशु का अभिवादन करने के लिए उनके पास आया।</verse>
				<verse number="48">येशु ने उससे कहा, “यूदस! क्‍या तुम चुम्‍बन के द्वारा मानव-पुत्र के साथ विश्‍वासघात कर रहे हो?”</verse>
				<verse number="49">येशु के साथियों ने यह देख कर कि क्‍या होने वाला है, उनसे कहा, “प्रभु! क्‍या हम तलवार चलाएँ?”</verse>
				<verse number="50">और उन में से एक ने प्रधान महापुरोहित के सेवक पर प्रहार किया और उसका दाहिना कान उड़ा दिया।</verse>
				<verse number="51">किन्‍तु येशु ने कहा, “रहने दो, बहुत हुआ”, और उसका कान छू कर उन्‍होंने उसे अच्‍छा कर दिया।</verse>
				<verse number="52">जो महापुरोहित, मन्‍दिर-आरक्षी के नायक और धर्मवृद्ध येशु को पकड़ने आए थे, उनसे उन्‍होंने कहा, “क्‍या तुम मुझ को डाकू समझ कर तलवारें और लाठियाँ ले कर निकले हो?</verse>
				<verse number="53">मैं प्रतिदिन मन्‍दिर में तुम्‍हारे साथ रहा और तुम ने मुझ पर हाथ नहीं डाला। परन्‍तु यह तुम्‍हारा समय है और उस पर अन्‍धकार का अधिकार है।”</verse>
				<verse number="54">तब उन्‍होंने येशु को गिरफ्‍तार कर लिया और उन्‍हें ले जाकर प्रधान महापुरोहित के भवन में पहुँचा दिया। पतरस कुछ दूरी रखते हुए उनके पीछे-पीछे चला।</verse>
				<verse number="55">जब लोग आंगन के बीच में आग जला कर उसके चारों ओर बैठे थे, तब पतरस भी उनके साथ बैठ गया।</verse>
				<verse number="56">एक सेविका ने आग के प्रकाश में पतरस को बैठा हुआ देखा और उस पर दृष्‍टि गड़ा कर कहा, “यह भी उसी के साथ था।”</verse>
				<verse number="57">किन्‍तु पतरस ने अस्‍वीकार करते हुए कहा, “बहिन! मैं उसे नहीं जानता।”</verse>
				<verse number="58">थोड़ी देर बाद किसी दूसरे ने पतरस को देखकर कहा, “तुम भी उन्‍हीं लोगों में से एक हो।” पतरस ने उत्तर दिया, “नहीं भई! मैं नहीं हूँ।”</verse>
				<verse number="59">करीब घण्‍टे भर बाद किसी और व्यक्‍ति ने दृढ़तापूर्वक कहा, “निश्‍चय ही यह उसी के साथ था। यह भी तो गलीली है।”</verse>
				<verse number="60">पतरस ने कहा, “अरे भाई! मैं नहीं जानता कि तुम क्‍या कह रहे हो।” वह बोल ही रहा था कि उसी क्षण मुर्गे ने बाँग दी।</verse>
				<verse number="61">और प्रभु ने मुड़ कर पतरस की ओर देखा। तब पतरस को याद आया कि प्रभु ने उससे कहा था कि आज मुर्गे के बाँग देने से पहले ही तुम मुझे तीन बार अस्‍वीकार करोगे,</verse>
				<verse number="62">और वह बाहर निकल कर फूट-फूट कर रोने लगा।</verse>
				<verse number="63">येशु पर पहरा देने वाले सिपाही उनका उपहास कर उन्‍हें मारने-पीटने लगे।</verse>
				<verse number="64">उन्‍होंने उनकी आँखों पर पट्टी बाँधी और उनसे पूछने लगे, “नबूवत कर, तुझे किसने मारा?”</verse>
				<verse number="65">वे उनका अपमान करते हुए उनके विरुद्ध और बहुत-सी निन्‍दाजनक बातें कहते रहे।</verse>
				<verse number="66">जैसे ही दिन हुआ, समाज के धर्मवृद्ध, महापुरोहित और शास्‍त्री एकत्र हो गये और उन्‍होंने येशु को अपनी धर्म-महासभा में प्रस्‍तुत किया।</verse>
				<verse number="67">उन्‍होंने येशु से कहा, “यदि तुम मसीह हो, तो हमें बता दो।” येशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं आप लोगों से कहूँगा, तो आप विश्‍वास नहीं करेंगे</verse>
				<verse number="68">और यदि मैं प्रश्‍न करूँगा, तो आप लोग उत्तर नहीं देंगे।</verse>
				<verse number="69">परन्‍तु अब से मानव-पुत्र सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर की दाहिनी ओर विराजमान होगा।”</verse>
				<verse number="70">इस पर सब-के-सब बोल उठे, “तो क्‍या तुम परमेश्‍वर के पुत्र हो?” येशु ने उत्तर दिया, “आप ही कहते हैं कि मैं हूँ।”</verse>
				<verse number="71">इस पर उन्‍होंने कहा, “अब हमें और गवाही की जरूरत ही क्‍या है? हम ने तो स्‍वयं इसके मुँह से सुन लिया है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">तब सारी सभा उठी और वे उन्‍हें राज्‍यपाल पिलातुस के यहाँ ले गये।</verse>
				<verse number="2">वे यह कहते हुए येशु पर अभियोग लगाने लगे, “हम ने इस मनुष्‍य को हमारी जाति को पथभ्रष्‍ट करते, सम्राट को कर देने से लोगों को मना करते और अपने आप को मसीह एवं राजा कहते सुना है।”</verse>
				<verse number="3">पिलातुस ने येशु से यह प्रश्‍न किया, “क्‍या तुम यहूदियों के राजा हो?” येशु ने उत्तर दिया, “आप स्‍वयं कह रहे हैं।”</verse>
				<verse number="4">तब पिलातुस ने महापुरोहितों और भीड़ से कहा, “मैं इस मनुष्‍य में कोई दोष नहीं पाता।”</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने यह कहते हुए आग्रह किया, “यह गलील प्रदेश से ले कर यहाँ तक यहूदा प्रदेश के कोने-कोने में अपनी शिक्षा से जनता को विद्रोह के लिए भड़काता है।”</verse>
				<verse number="6">पिलातुस ने यह सुन कर पूछा, “क्‍या यह मनुष्‍य गलील-निवासी है?”</verse>
				<verse number="7">और यह जान कर कि वह गलील के शासक हेरोदेस के अधिकार-क्षेत्र से हैं, उसने येशु को हेरोदेस के पास भेज दिया। वह भी उन दिनों यरूशलेम में ही था।</verse>
				<verse number="8">हेरोदेस येशु को देख कर बहुत प्रसन्न हुआ। वह बहुत समय से उन्‍हें देखना चाहता था, क्‍योंकि उसने येशु की चर्चा सुनी थी और उनका कोई चमत्‍कार देखने की आशा करता था।</verse>
				<verse number="9">वह येशु से बहुत-से प्रश्‍न करता रहा, परन्‍तु उन्‍होंने उसे उत्तर नहीं दिया।</verse>
				<verse number="10">इस बीच महापुरोहित और शास्‍त्री वहाँ खड़े थे; वे येशु पर उग्रतापूर्वक अभियोग लगाते रहे।</verse>
				<verse number="11">तब हेरोदेस ने अपने सैनिकों के साथ येशु का अपमान तथा उपहास किया और उन्‍हें भड़कीला वस्‍त्र पहना कर पिलातुस के पास वापस भेज दिया।</verse>
				<verse number="12">उसी दिन हेरोदेस और पिलातुस परस्‍पर मित्र बन गये। इससे पहले उन में शत्रुता थी।</verse>
				<verse number="13">अब पिलातुस ने महापुरोहितों, शासकों और जनता को बुला कर</verse>
				<verse number="14">उन से कहा, “आप लोगों ने यह अभियोग लगा कर इस मनुष्‍य को मेरे सामने पेश किया कि यह जनता को भ्रष्‍ट करता है। मैंने आपके सामने इसकी जाँच की; परन्‍तु आप इस मनुष्‍य पर जिन बातों का अभियोग लगाते हैं, उनके विषय में मैंने इस में कोई दोष नहीं पाया</verse>
				<verse number="15">और हेरोदेस ने भी दोष नहीं पाया; क्‍योंकि उन्‍होंने इसे मेरे पास वापस भेज दिया है। आप देख रहे हैं कि इसने प्राणदण्‍ड के योग्‍य कोई अपराध नहीं किया है।</verse>
				<verse number="16">इसलिए मैं इसे पिटवा कर छोड़ दूँगा।” [</verse>
				<verse number="17">पर्व के अवसर पर पिलातुस को यहूदियों के लिए एक बन्‍दी को रिहा करना पड़ता था। ]</verse>
				<verse number="18">वे सब-के-सब एक साथ चिल्‍ला उठे, “इसे हटाओ और हमारे लिए बरअब्‍बा को छोड़ दो!”</verse>
				<verse number="19">बरअब्‍बा नगर में हुए विद्रोह के कारण तथा हत्‍या के अपराध में कैद किया गया था।</verse>
				<verse number="20">पिलातुस ने येशु को मुक्‍त करने की इच्‍छा से लोगों को फिर समझाया;</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु वे चिल्‍लाते रहे, “इसे क्रूस पर चढ़ाओ! इसे क्रूस पर चढ़ाओ!”</verse>
				<verse number="22">पिलातुस ने तीसरी बार उन से कहा, “क्‍यों? इस मनुष्‍य ने कौन-सा अपराध किया है? मैं इसमें प्राणदण्‍ड के योग्‍य कोई दोष नहीं पाता। इसलिए मैं इसे पिटवा कर छोड़ दूँगा।”</verse>
				<verse number="23">परन्‍तु वे चिल्‍ला-चिल्‍ला कर पिलातुस के पीछे पड़ गए कि इसे क्रूस पर चढ़ाओ! और उनका चिल्‍लाना प्रबल हुआ।</verse>
				<verse number="24">तब पिलातुस ने उनकी माँग पूरी करने का निश्‍चय किया।</verse>
				<verse number="25">उसने उस मनुष्‍य को तो मुक्‍त कर दिया जो विद्रोह और हत्‍या के कारण कैद किया गया था और जिसे वे छोड़ने की माँग कर रहे थे, परन्‍तु येशु को लोगों की इच्‍छा पर छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="26">जब वे येशु को ले जा रहे थे तब उन्‍होंने गाँव से नगर में आते हुए शिमोन नामक कुरेने-निवासी को पकड़ा और उस पर क्रूस रख दिया, जिससे वह उसे येशु के पीछे-पीछे ले जाए।</verse>
				<verse number="27">लोगों की भारी भीड़ उनके पीछे-पीछे चल रही थी। उन में स्‍त्रियाँ भी थीं, जो अपनी छाती पीटते हुए उनके लिए विलाप कर रही थीं।</verse>
				<verse number="28">येशु ने उनकी ओर मुड़ कर कहा, “यरूशलेम की पुत्रियो! मेरे लिए मत रोओ। किन्‍तु अपने लिए और अपने बच्‍चों के लिए रोओ,</verse>
				<verse number="29">क्‍योंकि वे दिन आ रहे हैं, जब लोग कहेंगे, ‘धन्‍य हैं वे स्‍त्रियाँ, जो बाँझ हैं; धन्‍य हैं वे गर्भ, जिन्‍होंने जन्‍म नहीं दिया और धन्‍य हैं वे स्‍तन, जिन्‍होंने दूध नहीं पिलाया!’</verse>
				<verse number="30">तब लोग पहाड़ों से कहेंगे, ‘हम पर गिर पड़ो’ और पहाड़ियों से ‘हमें ढक लो’;</verse>
				<verse number="31">क्‍योंकि यदि वे हरे-भरे वृक्ष के साथ ऐसा करते हैं, तो उसके सूख जाने पर उसके साथ क्‍या कुछ नहीं होगा?”</verse>
				<verse number="32">वे येशु के साथ दो कुकर्मियों को भी प्राणदण्‍ड के लिए ले गए।</verse>
				<verse number="33">वे ‘खोपड़ी’ नामक स्‍थान पर पहुँचे। वहाँ उन्‍होंने येशु को और उन दो कुकर्मियों को भी क्रूस पर चढ़ाया−एक को उनकी दायीं ओर और दूसरे को उनकी बायीं ओर।</verse>
				<verse number="34">[येशु ने कहा, “पिता! इन्‍हें क्षमा कर, क्‍योंकि ये नहीं जानते कि क्‍या कर रहे हैं।”] तब उन्‍होंने चििट्ठयाँ डाल कर येशु के वस्‍त्र आपस में बाँट लिये।</verse>
				<verse number="35">जनता खड़ी हो कर यह सब देख रही थी। अधिकारी यह कहते हुए येशु का उपहास कर रहे थे, “इसने दूसरों को बचाया। यदि यह परमेश्‍वर का मसीह है, यदि इसको परमेश्‍वर ने चुना है, तो यह अपने को बचाये।”</verse>
				<verse number="36">सैनिकों ने भी उनका उपहास किया। वे पास आए और उन्‍हें अम्‍लरस देते हुए बोले,</verse>
				<verse number="37">“यदि तू यहूदियों का राजा है, तो अपने को बचा।”</verse>
				<verse number="38">येशु के क्रूस के ऊपर भी लिखा हुआ था, “यह यहूदियों का राजा है।”</verse>
				<verse number="39">क्रूस पर टंगा एक कुकर्मी येशु की निन्‍दा करने लगा, “तू मसीह है न? तो अपने को और हमें भी बचा।”</verse>
				<verse number="40">पर दूसरे कुकर्मी ने उसे डाँट कर कहा, “क्‍या तुझे परमेश्‍वर का भी डर नहीं? तू भी तो वही दण्‍ड भोग रहा है।</verse>
				<verse number="41">हमारा दण्‍ड न्‍यायसंगत है, क्‍योंकि हम अपनी करनी का फल भोग रहे हैं; पर इन्‍होंने कोई अपराध नहीं किया है।”</verse>
				<verse number="42">तब उसने कहा, “येशु! जब आप अपने राज्‍य में आएँ, तो मुझे स्‍मरण करना।”</verse>
				<verse number="43">येशु ने उससे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, तुम आज ही स्‍वर्गधाम में मेरे साथ होगे।”</verse>
				<verse number="44">लगभग दोपहर का समय था। उस समय से तीसरे पहर तक सारे देश में अंधेरा छाया रहा।</verse>
				<verse number="45">सूर्य का प्रकाश जाता रहा और मन्‍दिर का परदा बीच से फट कर दो टुकड़े हो गया।</verse>
				<verse number="46">येशु ने ऊंचे स्‍वर से पुकार कर कहा, “पिता! मैं अपनी आत्‍मा को तेरे हाथों में सौंपता हूँ”, और यह कह कर उन्‍होंने प्राण त्‍याग दिये।</verse>
				<verse number="47">शतपति ने यह घटना देख कर परमेश्‍वर की स्‍तुति की और यह कहा, “निश्‍चय ही, यह मनुष्‍य धर्मात्‍मा था।”</verse>
				<verse number="48">बहुत-से लोग यह दृश्‍य देखने के लिए इकट्ठे हो गये थे। वे सब इन घटनाओं को देख कर अपनी छाती पीटते हुए लौट गये।</verse>
				<verse number="49">येशु के सब परिचित व्यक्‍ति कुछ दूर खड़े थे। उनमें स्‍त्रियाँ भी थीं, जो गलील प्रदेश से येशु के पीछे-पीछे आयी थीं और यह सब देख रही थीं।</verse>
				<verse number="50">धर्म-महासभा का यूसुफ नामक सदस्‍य निष्‍कपट और धार्मिक था।</verse>
				<verse number="51">उसने सभा की योजना और उसके कार्य में अपना मत नहीं दिया था। वह यहूदा प्रदेश के नगर अरिमतियाह का निवासी था और परमेश्‍वर के राज्‍य की प्रतीक्षा में था।</verse>
				<verse number="52">उसने पिलातुस के पास जा कर येशु का शव माँग लिया।</verse>
				<verse number="53">उसने शव को क्रूस से उतारा और मलमल के कफन में लपेट कर एक ऐसी कबर में रख दिया, जो चट्टान में खुदी हुई थी और जिस में कभी किसी को नहीं रखा गया था।</verse>
				<verse number="54">उस दिन शुक्रवार था और विश्राम-दिवस आरम्‍भ हो रहा था।</verse>
				<verse number="55">जो स्‍त्रियाँ येशु के साथ गलील प्रदेश से आयी थीं, उन्‍होंने यूसुफ के पीछे-पीछे जा कर कबर को देखा और यह भी देखा कि येशु का शव किस तरह रखा गया है।</verse>
				<verse number="56">तब उन्‍होंने लौट कर सुगन्‍धित द्रव्‍य तथा विलेपन तैयार किया और विश्राम के दिन नियम के अनुसार विश्राम किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">सप्‍ताह के प्रथम दिन, पौ फटते ही स्‍त्रियाँ तैयार किये हुए सुगन्‍धित द्रव्‍य ले कर कबर के पास गयीं।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने पत्‍थर को कबर से अलग लुढ़काया हुआ पाया,</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु शवकक्ष के भीतर जाने पर उन्‍हें प्रभु येशु का शव नहीं मिला।</verse>
				<verse number="4">वे इस पर आश्‍चर्य कर ही रही थीं कि चमचमाते वस्‍त्र पहने दो पुरुष उनके पास आ कर खड़े हो गये।</verse>
				<verse number="5">स्‍त्रियों ने भयभीत हो कर भूमि की ओर सिर झुका लिया। उन पुरुषों ने उन से कहा, “आप लोग जीवित को मृतकों में क्‍यों ढूँढ़ रही हैं?</verse>
				<verse number="6">वह यहाँ नहीं हैं, पर वह जी उठे हैं। गलील प्रदेश में रहते समय उन्‍होंने आप लोगों से जो कहा था, वह याद कीजिए।</verse>
				<verse number="7">उन्‍होंने यह कहा था कि मानव-पुत्र का पापियों के हाथ सौंपा जाना, क्रूस पर चढ़ाया जाना और तीसरे दिन जी उठना अनिवार्य है।”</verse>
				<verse number="8">तब स्‍त्रियों को येशु का यह कथन स्‍मरण हुआ</verse>
				<verse number="9">और वे कबर से लौट पड़ीं। उन्‍होंने ग्‍यारह प्रेरितों को तथा अन्‍य सब शिष्‍यों को ये सारी बातें कह सुनाईं।</verse>
				<verse number="10">जिन्‍होंने प्रेरितों से ये बातें कहीं, वे मरियम मगदलेनी, योअन्ना, और याकूब की माता मरियम तथा उनके साथ की अन्‍य स्‍त्रियाँ थीं।</verse>
				<verse number="11">परन्‍तु प्रेरितों ने इन सब बातों को प्रलाप मात्र ही समझा और स्‍त्रियों पर विश्‍वास नहीं किया।</verse>
				<verse number="12">फिर भी पतरस उठा और दौड़ते हुए कबर के पास पहुँचा। उसने झुक कर देखा कि पट्टियों के अतिरिक्‍त वहाँ कुछ भी नहीं है और वह इस घटना पर आश्‍चर्य करता हुआ लौट आया।</verse>
				<verse number="13">उसी दिन उनमें से दो शिष्‍य इन सब घटनाओं पर बातें करते हुए इम्‍माउस नामक गाँव जा रहे थे। वह यरूशलेम से कोई दस किलोमीटर दूर है।</verse>
				<verse number="14"></verse>
				<verse number="15">वे आपस में बातचीत और विचार-विमर्श कर ही रहे थे कि येशु स्‍वयं आ कर उनके साथ हो लिये,</verse>
				<verse number="16">परन्‍तु शिष्‍यों की आँखें उन्‍हें पहचानने में असमर्थ रहीं।</verse>
				<verse number="17">येशु ने उन से कहा, “आप लोग राह चलते किस विषय पर बातचीत कर रहे हैं?” वे उदास खड़े रह गये।</verse>
				<verse number="18">तब उन में एक, जिसका नाम िक्‍लयुपास था, बोला, “क्‍या यरूशलेम में केवल आप ही एक ऐसे प्रवासी हैं, जो यह नहीं जानते कि वहाँ इन दिनों क्‍या-क्‍या हुआ है?”</verse>
				<verse number="19">येशु ने उन से कहा, “क्‍या हुआ है?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “बात येशु नासरी की है। वह परमेश्‍वर और समस्‍त जनता की दृष्‍टि में कर्म और वचन के शक्‍तिशाली नबी थे।</verse>
				<verse number="20">हमारे महापुरोहितों और शासकों ने उन्‍हें प्राणदण्‍ड दिलाया और क्रूस पर चढ़वाया।</verse>
				<verse number="21">हम तो आशा करते थे कि वही इस्राएल का उद्धार करेंगे। इन सब बातों के अतिरिक्‍त एक बात और: यह आज से तीन दिन पहले की घटना है।</verse>
				<verse number="22">हम में से कुछ स्‍त्रियों ने हमें बड़े अचम्‍भे में डाल दिया है। वे बड़े सबेरे कबर पर गयीं</verse>
				<verse number="23">और उन्‍हें येशु का शव नहीं मिला। उन्‍होंने लौट कर कहा कि उन्‍हें स्‍वर्गदूत भी दिखाई दिये, जिन्‍होंने यह बताया कि येशु जीवित हैं।</verse>
				<verse number="24">इस पर हमारे कुछ साथी कबर पर गये और उन्‍होंने सब कुछ वैसा ही पाया, जैसा स्‍त्रियों ने कहा था; परन्‍तु उन्‍होंने येशु को नहीं देखा।”</verse>
				<verse number="25">तब येशु ने उन से कहा, “निर्बुद्धियो! नबियों ने जो कुछ कहा है, तुम उस पर विश्‍वास करने में कितने मन्‍दमति हो!</verse>
				<verse number="26">क्‍या यह अनिवार्य नहीं था कि मसीह यह सब दु:ख भोगें और इस प्रकार अपनी महिमा में प्रवेश करें?”</verse>
				<verse number="27">तब येशु ने मूसा एवं सब नबियों से आरम्‍भ कर संपूर्ण धर्मग्रन्‍थ में अपने विषय में लिखी बातों की व्‍याख्‍या उनसे की।</verse>
				<verse number="28">इतने में वे उस गाँव के पास पहुँच गये, जहाँ वे जा रहे थे। येशु ने ऐसा दिखाया कि वह आगे जाना चाहते हैं।</verse>
				<verse number="29">किन्‍तु शिष्‍यों ने यह कह कर उन से आग्रह किया, “हमारे साथ रह जाइए। संध्‍या हो रही है और अब दिन ढल चुका है।” वह उनके साथ ठहरने के लिए भीतर गये।</verse>
				<verse number="30">जब येशु उनके साथ भोजन करने बैठे, तब उन्‍होंने रोटी ली, आशिष माँगी और वह रोटी तोड़ कर उन्‍हें देने लगे।</verse>
				<verse number="31">इस पर शिष्‍यों की आँखें खुल गयीं और उन्‍होंने येशु को पहचान लिया... किन्‍तु येशु उनकी दृष्‍टि से ओझल हो गये।</verse>
				<verse number="32">तब शिष्‍यों ने एक दूसरे से कहा, “हमारे हृदय कितने उद्दीप्‍त हो रहे थे, जब वह मार्ग में हम से बातें कर रहे थे और हमें धर्मग्रन्‍थ समझा रहे थे!”</verse>
				<verse number="33">वे उसी समय उठे और यरूशलेम लौट गये। वहाँ उन्‍होंने ग्‍यारहों और उनके साथियों को एकत्र पाया,</verse>
				<verse number="34">जो यह कह रहे थे, “प्रभु सचमुच जी उठे हैं और सिमोन को दिखाई दिये हैं।”</verse>
				<verse number="35">तब दोनों शिष्‍यों ने भी बताया कि मार्ग में क्‍या-क्‍या हुआ और उन्‍होंने येशु को रोटी तोड़ते समय कैसे पहचाना।</verse>
				<verse number="36">वे इन सब घटनाओं पर बातचीत कर ही रहे थे कि येशु उनके बीच आ कर खड़े हो गये। उन्‍होंने उन से कहा, “तुम्‍हें शान्‍ति मिले!’</verse>
				<verse number="37">परन्‍तु वे विस्‍मित हो गए और भयभीत होकर सोचने लगे कि वे कोई प्रेत देख रहे हैं।</verse>
				<verse number="38">येशु ने उन से कहा, “तुम लोग क्‍यों घबरा रहे हो? तुम्‍हारे मन में सन्‍देह क्‍यों हो रहा है?</verse>
				<verse number="39">मेरे हाथ और मेरे पैर देखो, मैं ही हूँ। मुझे टटोल कर देखो, क्‍योंकि प्रेत के हाड़-मांस नहीं होता जैसा तुम मुझ में देख रहे हो!”</verse>
				<verse number="40">उन्‍होंने यह कह कर उन को अपने हाथ और पैर दिखाए।</verse>
				<verse number="41">जब इस पर भी शिष्‍यों को आनन्‍द के मारे विश्‍वास नहीं हो रहा था और वे आश्‍चर्य-चकित बने हुए थे, तब येशु ने कहा, “क्‍या यहाँ तुम्‍हारे पास खाने को कुछ है?”</verse>
				<verse number="42">उन्‍होंने येशु को भूनी मछली का एक टुकड़ा दिया।</verse>
				<verse number="43">उन्‍होंने उसे लिया और उनके सामने खाया।</verse>
				<verse number="44">येशु ने शिष्‍यों से कहा, “मैं ने तुम्‍हारे साथ रहते समय तुम लोगों से कहा था कि जो कुछ मूसा की व्‍यवस्‍था में और नबियों के ग्रंथों में तथा भजन-संहिता में मेरे विषय में लिखा है, सब का पूरा होना अनिवार्य है।”</verse>
				<verse number="45">तब येशु ने शिष्‍यों की बुद्धि खोल दी कि वे धर्मग्रन्‍थ को समझ सकें,</verse>
				<verse number="46">और उन से कहा, “धर्मग्रन्‍थ में ऐसा ही लिखा है कि मसीह दु:ख भोगेंगे, तीसरे दिन मृतकों में से जी उठेंगे</verse>
				<verse number="47">और उनके नाम पर यरूशलेम से ले कर सभी राष्‍ट्रों को पापक्षमा के लिए पश्‍चात्ताप का संदेश सुनाया जाएगा।</verse>
				<verse number="48">तुम इन बातों के गवाह हो।</verse>
				<verse number="49">देखो, मेरे पिता ने जिस वरदान की प्रतिज्ञा की है, उसे मैं तुम पर भेजूँगा। इसलिए जब तक तुम ऊपर के सामर्थ्य से सम्‍पन्न न हो जाओ, तुम नगर में ठहरे रहो।”</verse>
				<verse number="50">इसके पश्‍चात् येशु शिष्‍यों को बेतनियाह गाँव तक ले गये और उन्‍होंने अपने हाथ उठा कर उन्‍हें आशीर्वाद दिया।</verse>
				<verse number="51">आशीर्वाद देते-देते वह उनसे अलग हो गये और स्‍वर्ग में उठा लिये गये।</verse>
				<verse number="52">शिष्‍य उनकी वंदना कर बड़े आनन्‍द के साथ यरूशलेम लौट आए</verse>
				<verse number="53">और वे मन्‍दिर में सदा परमेश्‍वर की स्‍तुति करते रहे ।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="43">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">आदि में शब्‍द था, शब्‍द परमेश्‍वर के साथ था और शब्‍द परमेश्‍वर था।</verse>
				<verse number="2">वह आदि में परमेश्‍वर के साथ था।</verse>
				<verse number="3">उसके द्वारा सब कुछ उत्‍पन्न हुआ और जो कुछ भी उत्‍पन्न हुआ, वह उसके बिना उत्‍पन्न नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="4">उसमें जीवन था, और यह जीवन मनुष्‍यों की ज्‍योति था।</verse>
				<verse number="5">वह ज्‍योति अन्‍धकार में चमकती रही, और अन्‍धकार उसे नहीं बुझा सका।</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर ने एक मनुष्‍य को भेजा। उसका नाम योहन था।</verse>
				<verse number="7">योहन साक्षी देने के लिए आए, कि वह ज्‍योति के विषय में साक्षी दें, जिससे सब लोग उनके द्वारा विश्‍वास करें।</verse>
				<verse number="8">वह स्‍वयं ज्‍योति नहीं थे; किन्‍तु वह ज्‍योति के विषय में साक्षी देने आए थे।</verse>
				<verse number="9">सच्‍ची ज्‍योति, जो प्रत्‍येक मनुष्‍य को प्रकाशित करती है, संसार में आ रही थी।</verse>
				<verse number="10">शब्‍द संसार में था, और संसार उसके द्वारा उत्‍पन्न हुआ; किन्‍तु संसार ने उसे नहीं पहचाना।</verse>
				<verse number="11">वह अपनों के पास आया और उसके अपने लोगों ने ही उसे नहीं अपनाया,</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु जितनों ने उसे अपनाया, और उसके नाम में विश्‍वास किया, उन सब को उसने परमेश्‍वर की संतान बनने का अधिकार दिया।</verse>
				<verse number="13">वे न तो रक्‍त से, न शरीर की वासना से, और न किसी पुरुष की इच्‍छा से, बल्‍कि परमेश्‍वर से उत्‍पन्न हुए हैं।</verse>
				<verse number="14">शब्‍द ने देह धारण कर हमारे बीच निवास किया। हम ने उसकी ऐसी महिमा देखी जैसी पिता के एकलौते पुत्र की महिमा, जो अनुग्रह और सत्‍य से परिपूर्ण है।</verse>
				<verse number="15">योहन ने पुकार-पुकार कर उसके विषय में यह साक्षी दी, “यह वही हैं जिनके विषय में मैंने कहा था कि जो मेरे बाद आने वाले हैं, वह मुझ से श्रेष्‍ठ हैं; क्‍योंकि वह मुझ से पहले विद्यमान थे।”</verse>
				<verse number="16">उसकी परिपूर्णता से हम सब को अनुग्रह पर अनुग्रह मिला है।</verse>
				<verse number="17">व्‍यवस्‍था निश्‍चय ही मूसा द्वारा दी गयी थी, किन्‍तु अनुग्रह और सत्‍य येशु मसीह द्वारा आए।</verse>
				<verse number="18">किसी ने कभी परमेश्‍वर को नहीं देखा; पर एकलौते पुत्र ने, जो स्‍वयं परमेश्‍वर है और जो पिता की गोद में है, उसको प्रकट किया है।</verse>
				<verse number="19">योहन की साक्षी यह है: जब यहूदी धर्म-गुरुओं ने यरूशलेम से पुरोहितों और लेवियों को योहन के पास यह पूछने भेजा कि आप कौन हैं,</verse>
				<verse number="20">तब उन्‍होंने स्‍वीकार किया, अस्‍वीकार नहीं वरन् स्‍वीकार किया कि मैं मसीह नहीं हूँ।</verse>
				<verse number="21">उन लोगों ने योहन से पूछा, “तो फिर आप कौन हैं? क्‍या आप नबी एलियाह हैं?” योहन ने कहा, “मैं एलियाह नहीं हूँ?”−“क्‍या आप वह नबी हैं जो आने वाले थे?” योहन ने उत्तर दिया, “नहीं।”</verse>
				<verse number="22">तब उन्‍होंने योहन से कहा, “तो आप कौन हैं? जिन्‍होंने हमें भेजा है, हम उन्‍हें कौन-सा उत्तर दें? आप अपने विषय में क्‍या कहते हैं?”</verse>
				<verse number="23">योहन ने उत्तर दिया, “मैं हूँ, जैसा कि नबी यशायाह ने कहा है, ‘निर्जन प्रदेश में पुकारने वाले की आवाज: प्रभु का मार्ग सीधा करो।’ ”</verse>
				<verse number="24">कुछ लोग फरीसियों में से भेजे गये थे।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने योहन से पूछा, “यदि आप न तो मसीह हैं, न एलियाह और न वह नबी, तो बपतिस्‍मा क्‍यों देते हैं?”</verse>
				<verse number="26">योहन ने उन्‍हें उत्तर दिया, “मैं तो जल से बपतिस्‍मा देता हूँ। तुम्‍हारे बीच एक व्यक्‍ति खड़े हैं, जिन्‍हें तुम नहीं पहचानते।</verse>
				<verse number="27">वह मेरे बाद आने वाले हैं। मैं उनके जूते का फीता खोलने योग्‍य भी नहीं हूँ।”</verse>
				<verse number="28">ये बातें यर्दन नदी के पार बेतनियाह गाँव में हुईं, जहाँ योहन बपतिस्‍मा दे रहे थे।</verse>
				<verse number="29">दूसरे दिन योहन ने येशु को अपनी ओर आते देखा और कहा, “देखो, परमेश्‍वर का मेमना, जो संसार का पाप हरता है।</verse>
				<verse number="30">यह वही हैं, जिनके विषय में मैंने कहा था, ‘मेरे बाद एक पुरुष आने वाले हैं। वह मुझ से श्रेष्‍ठ हैं, क्‍योंकि वह मुझ से पहले विद्यमान थे।’</verse>
				<verse number="31">मैं भी उन्‍हें नहीं जानता था, परन्‍तु मैं इसलिए जल से बपतिस्‍मा देने आया हूँ कि वह इस्राएल पर प्रकट हो जाएँ।”</verse>
				<verse number="32">फिर योहन ने यह साक्षी दी, “मैंने आत्‍मा को स्‍वर्ग से कपोत के सदृश उतरते देखा और वह उन पर ठहर गया।</verse>
				<verse number="33">मैं भी उन्‍हें नहीं जानता था; परन्‍तु जिसने मुझे जल से बपतिस्‍मा देने भेजा, उसने मुझ से कहा था, ‘तुम जिन पर आत्‍मा को उतरते और ठहरते देखोगे, वही पवित्र आत्‍मा से बपतिस्‍मा देते हैं।’</verse>
				<verse number="34">मैंने स्‍वयं देखा और यह मेरी साक्षी है कि यह परमेश्‍वर के पुत्र हैं।”</verse>
				<verse number="35">दूसरे दिन योहन फिर अपने दो शिष्‍यों के साथ खड़े थे।</verse>
				<verse number="36">योहन ने येशु को जाते हुए देखा और कहा, “देखो परमेश्‍वर का मेमना!”</verse>
				<verse number="37">दोनों शिष्‍य उनकी यह बात सुन कर येशु के पीछे हो लिये।</verse>
				<verse number="38">येशु ने मुड़ कर उन्‍हें अपने पीछे आते देखा, तो कहा, “तुम क्‍या चाहते हो?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “रब्‍बी! (अर्थात् गुरु) आप कहाँ रहते हैं?”</verse>
				<verse number="39">येशु ने उनसे कहा, “आओ और देखो।” उन्‍होंने जा कर देखा कि वह कहाँ रहते हैं और उस दिन वे उनके साथ रहे। उस समय शाम के लगभग चार बजे थे।</verse>
				<verse number="40">जो शिष्‍य योहन की बात सुन कर येशु के पीछे हो लिये थे, उन दोनों में एक सिमोन पतरस का भाई अन्‍द्रेयास था।</verse>
				<verse number="41">वह पहले अपने भाई सिमोन से मिला और उससे कहा, “हमें मसीह (अर्थात् परमेश्‍वर के अभिषिक्‍त जन ) मिल गये हैं।”</verse>
				<verse number="42">और वह उसे येशु के पास ले गया। येशु ने उसे ध्‍यान से देखा और कहा, “तुम योहन के पुत्र सिमोन हो। तुम केफा (अर्थात् चट्टान ) कहलाओगे।”</verse>
				<verse number="43">दूसरे दिन येशु ने गलील प्रदेश जाने का निश्‍चय किया। उनकी भेंट फिलिप से हुई। उन्‍होंने उससे कहा, “मेरे पीछे आओ।”</verse>
				<verse number="44">फिलिप बेतसैदा नगर का निवासी था। वहाँ अन्‍द्रेयास और पतरस भी रहते थे।</verse>
				<verse number="45">फिलिप नतनएल से मिला और बोला, “जिनके विषय में मूसा ने व्‍यवस्‍था में और नबियों ने भी लिखा है, वह हमें मिल गये हैं। वह नासरत-निवासी, युसुफ के पुत्र येशु हैं।”</verse>
				<verse number="46">नतनएल ने उत्तर दिया, “क्‍या नासरत से कोई अच्‍छी वस्‍तु निकल सकती है?” फिलिप ने कहा, “आओ और स्‍वयं देख लो।”</verse>
				<verse number="47">येशु ने नतनएल को अपने पास आते देखा, तो उसके विषय में कहा, “देखो, यह एक सच्‍चा इस्राएली है। इस में कोई कपट नहीं।”</verse>
				<verse number="48">नतनएल ने उन से कहा, “आप मुझे कैसे जानते हैं?” येशु ने उत्तर दिया, “फिलिप द्वारा तुम्‍हारे बुलाए जाने से पहले मैंने तुम को अंजीर के पेड़ के नीचे देखा था।”</verse>
				<verse number="49">नतनएल ने उनसे कहा, “गुरु जी! आप परमेश्‍वर के पुत्र हैं, आप इस्राएल के राजा हैं।”</verse>
				<verse number="50">येशु ने उत्तर दिया, “मैं ने तुम से कहा, ‘मैंने तुम्‍हें अंजीर के पेड़ के नीचे देखा’; क्‍या तुम इसी लिए विश्‍वास करते हो? तुम इस से भी महान कार्य देखोगे।”</verse>
				<verse number="51">येशु ने उससे यह भी कहा, “मैं तुम लोगों से सच-सच कहता हूँ: तुम स्‍वर्ग को खुला हुआ और परमेश्‍वर के दूतों को मानव-पुत्र के ऊपर चढ़ते और उतरते हुए देखोगे।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">तीसरे दिन गलील प्रदेश के काना नगर में एक विवाह था। येशु की माता वहीं थी।</verse>
				<verse number="2">येशु और उनके शिष्‍य भी विवाह में निमन्‍त्रित थे।</verse>
				<verse number="3">दाखरस कम पड़ने पर येशु की माता ने उन से कहा, “उन लोगों के पास दाखरस नहीं है।”</verse>
				<verse number="4">येशु ने उत्तर दिया, “हे नारी, मुझे आप यह क्‍यों बता रही हैं? अभी मेरा समय नहीं आया है।”</verse>
				<verse number="5">उनकी माता ने सेवकों से कहा, “वह तुम लोगों से जो कुछ कहें, वही करना।”</verse>
				<verse number="6">वहाँ यहूदियों के शुद्धीकरण के लिए पत्‍थर के छ: मटके रखे थे। प्रत्‍येक मटके में सौ, सवा-सौ लिटर पानी समाता था।</verse>
				<verse number="7">येशु ने सेवकों से कहा, “मटकों में पानी भर दो।” सेवकों ने उन्‍हें लबालब भर दिया।</verse>
				<verse number="8">फिर येशु ने उन से कहा, “अब निकाल कर भोज के प्रबन्‍धक के पास ले जाओ।” उन्‍होंने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="9">प्रबन्‍धक ने वह पानी चखा, जो दाखरस बन गया था। उसे मालूम नहीं था कि यह दाखरस कहाँ से आया है। किन्‍तु जिन सेवकों ने पानी निकाला था, वे जानते थे। इसलिए प्रबन्‍धक ने दूल्‍हे को बुलाया</verse>
				<verse number="10">और उससे कहा, “सब कोई पहले बढ़िया दाखरस देते हैं, और लोगों के पूर्ण तृप्‍त हो जाने पर घटिया। आपने बढ़िया दाखरस अब तक रख छोड़ा है।”</verse>
				<verse number="11">येशु ने अपना यह पहला आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न गलील के काना नगर में दिखाया। इस प्रकार उन्‍होंने अपनी महिमा प्रकट की और उनके शिष्‍यों ने उन में विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="12">इसके बाद येशु अपनी माता, अपने भाइयों और अपने शिष्‍यों के साथ कफरनहूम नगर को गये और वहाँ कुछ दिन रहे।</verse>
				<verse number="13">यहूदियों का पास्‍का (फसह) पर्व निकट था। अत: येशु यरूशलेम नगर को गये।</verse>
				<verse number="14">वहाँ उन्‍होंने मन्‍दिर में बैल, भेड़ें और कबूतर बेचने वालों को तथा अपनी मेजों के सामने बैठे हुए सराफों को देखा।</verse>
				<verse number="15">येशु ने रस्‍सियों का कोड़ा बना कर भेड़ों और बैलों-सहित सब को मन्‍दिर से बाहर निकाल दिया। उन्‍होंने सराफों के सिक्‍के छितरा दिये, उनकी मेजें उलट दीं</verse>
				<verse number="16">और कबूतर बेचने वालों से कहा, “यह सब यहाँ से हटा ले जाओ। मेरे पिता के घर को बाजार मत बनाओ।”</verse>
				<verse number="17">उनके शिष्‍यों को धर्मग्रन्‍थ का यह कथन स्‍मरण हुआ: “तेरे घर की धुन मुझे खा जाएगी।”</verse>
				<verse number="18">यहूदी धर्मगुरुओं ने येशु से कहा, “आप हमें कौन-सा आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न दिखा सकते हैं, जिससे हम यह जानें कि आप को ऐसा करने का अधिकार है?”</verse>
				<verse number="19">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “इस मन्‍दिर को ढा दो और मैं इसे तीन दिन में फिर खड़ा कर दूँगा।”</verse>
				<verse number="20">इस पर उन यहूदियों ने कहा, “इस मन्‍दिर के निर्माण में छियालीस वर्ष लगे, और आप इसे तीन दिन में खड़ा कर देंगे?”</verse>
				<verse number="21">येशु तो अपने देह-रूपी मन्‍दिर के विषय में कह रहे थे।</verse>
				<verse number="22">जब वह मृतकों में से जी उठे, तब उनके शिष्‍यों को स्‍मरण हुआ कि येशु ने ऐसा कहा था और उन्‍होंने धर्मग्रन्‍थ और येशु के इस कथन पर विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="23">जब येशु पास्‍का (फसह) पर्व के दिनों में यरूशलेम में थे, तब बहुत-से लोगों ने उनके किये हुए आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न देख कर उनके नाम पर विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु येशु ने अपने आपको उनके भरोसे पर नहीं छोड़ा; क्‍योंकि वह सब को जानते थे।</verse>
				<verse number="25">उन्‍हें यह आवश्‍यकता नहीं थी कि कोई उन्‍हें मनुष्‍य के विषय में बताए; क्‍योंकि वह स्‍वयं जानते थे कि मनुष्‍य के मन में क्‍या है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">फरीसी सम्‍प्रदाय का एक मनुष्‍य था। उसका नाम निकोदेमुस था। वह यहूदियों का एक धर्मगुरु था।</verse>
				<verse number="2">वह रात में येशु के पास आया और बोला, “गुरुजी, हम जानते हैं कि आप परमेश्‍वर की ओर से आए हुए गुरु हैं। आप जो आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न दिखाते हैं, उन्‍हें कोई तब तक नहीं दिखा सकता, जब तक कि परमेश्‍वर उसके साथ न हो।”</verse>
				<verse number="3">येशु ने उसे उत्तर दिया, “मैं आप से सच-सच कहता हूँ, जब तक कोई ऊपर से† जन्‍म न ले, तब तक वह परमेश्‍वर का राज्‍य नहीं देख सकता।”</verse>
				<verse number="4">निकोदेमुस ने उनसे पूछा, “मनुष्‍य कैसे बूढ़ा हो जाने पर जन्‍म ले सकता है? क्‍या वह अपनी माता के गर्भ में दूसरी बार प्रवेश कर जन्‍म ले सकता है?”</verse>
				<verse number="5">येशु ने उत्तर दिया, “मैं आप से सच-सच कहता हूँ; जब तक कोई जल और आत्‍मा से जन्‍म न ले, तब तक वह परमेश्‍वर के राज्‍य में प्रवेश नहीं कर सकता।</verse>
				<verse number="6">जो शरीर से उत्‍पन्न होता है, वह शरीर है और जो आत्‍मा से उत्‍पन्न होता है, वह आत्‍मा है।</verse>
				<verse number="7">आश्‍चर्य न कीजिए कि मैंने यह कहा कि आप को ऊपर से जन्‍म लेना आवश्‍यक है।</verse>
				<verse number="8">वायु जिधर चाहती, उधर बहती है। आप उसकी आवाज सुनते हैं, किन्‍तु यह नहीं जानते कि वह किधर से आती और किधर जाती है। जो आत्‍मा से जन्‍मा है, वह ऐसा ही है।”</verse>
				<verse number="9">निकोदेमुस ने उन से पूछा, “यह कैसे हो सकता है?”</verse>
				<verse number="10">येशु ने उसे उत्तर दिया, “आप इस्राएल के गुरु हैं और ये बातें भी नहीं समझते!</verse>
				<verse number="11">मैं आप से सच-सच कहता हूँ: हम जो जानते हैं, वही कहते हैं और हम ने जो देखा है, उसी की साक्षी देते हैं, किन्‍तु आप लोग हमारी साक्षी स्‍वीकार नहीं करते।</verse>
				<verse number="12">मैंने आप को पृथ्‍वी की बातें बतायीं और आप विश्‍वास नहीं करते। यदि मैं आप को स्‍वर्ग की बातें बताऊं, तो आप कैसे विश्‍वास करेंगे?</verse>
				<verse number="13">“कोई व्यक्‍ति स्‍वर्ग पर नहीं चढ़ा। केवल एक, अर्थात् मानव-पुत्र जो स्‍वर्ग से उतरा है।</verse>
				<verse number="14">जिस तरह मूसा ने निर्जन प्रदेश में साँप को ऊपर उठाया था, उसी तरह मानव-पुत्र का भी ऊपर उठाया जाना अनिवार्य है,</verse>
				<verse number="15">जिससे जो कोई विश्‍वास करता है, वह उसमें शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त करे। ”</verse>
				<verse number="16">“परमेश्‍वर ने संसार से इतना प्रेम किया कि उसने उसके लिए अपने एकलौते पुत्र को अर्पित कर दिया, जिससे जो कोई उस में विश्‍वास करता है, वह नष्‍ट न हो, बल्‍कि शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त करे।</verse>
				<verse number="17">परमेश्‍वर ने अपने पुत्र को संसार में इसलिए नहीं भेजा कि वह संसार को दोषी ठहराए। उसने उसे इसलिए भेजा है, कि संसार उसके द्वारा मुक्‍ति प्राप्‍त करे।</verse>
				<verse number="18">“जो पुत्र में विश्‍वास करता है, वह दोषी नहीं ठहराया जाता है। जो विश्‍वास नहीं करता, वह दोषी ठहराया जा चुका है; क्‍योंकि वह परमेश्‍वर के एकलौते पुत्र के नाम पर विश्‍वास नहीं करता।</verse>
				<verse number="19">दोषी ठहराने का कारण यह है कि ज्‍योति संसार में आयी है और मनुष्‍यों ने ज्‍योति की अपेक्षा अन्‍धकार को अधिक पसन्‍द किया, क्‍योंकि उनके कार्य बुरे थे।</verse>
				<verse number="20">जो बुराई करता है, वह ज्‍योति से बैर करता है और ज्‍योति के पास इसलिए नहीं आता कि कहीं उसके कार्यों के दोष प्रकट न हो जाएँ।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु जो सत्‍य पर चलता है, वह ज्‍योति के पास आता है, जिससे यह प्रकट हो कि उसके कार्य परमेश्‍वर में किए गए हैं।”</verse>
				<verse number="22">इसके पश्‍चात् येशु अपने शिष्‍यों के साथ यहूदा प्रदेश में आए। वहाँ वह शिष्‍यों के साथ रहकर बपतिस्‍मा देने लगे।</verse>
				<verse number="23">योहन भी सलीम नगर के निकट एनोन में बपतिस्‍मा दे रहे थे, क्‍योंकि वहाँ बहुत पानी था। लोग वहाँ आ कर बपतिस्‍मा ग्रहण करते थे।</verse>
				<verse number="24">योहन अभी बंदीगृह में नहीं डाले गए थे।</verse>
				<verse number="25">योहन के शिष्‍यों का किसी यहूदी धर्मगुरु के साथ शुद्धीकरण के विषय में वाद-विवाद छिड़ गया।</verse>
				<verse number="26">उन्‍होंने योहन के पास जा कर कहा, “गुरुजी! देखिए, जो यर्दन नदी के उस पार आपके साथ थे और जिनके विषय में आपने साक्षी दी थी, वह बपतिस्‍मा देने लगे हैं और सब लोग उनके पास जाने लगे हैं।”</verse>
				<verse number="27">योहन ने उत्तर दिया, “जब तक मनुष्‍य को स्‍वर्ग से न दिया जाए, वह कुछ भी प्राप्‍त नहीं कर सकता है।</verse>
				<verse number="28">तुम लोग स्‍वयं साक्षी हो कि मैंने कहा था, ‘मैं मसीह नहीं हूँ, किन्‍तु मैं उनसे पहले भेजा गया हूँ।’</verse>
				<verse number="29">जिसकी दुलहिन है वही दूल्‍हा है। दूल्‍हे का मित्र, जो उसके पास खड़ा रहता है और उसकी बात सुनता है, वह दूल्‍हे के स्‍वर से बहुत आनन्‍दित होता है। मेरा आनन्‍द ऐसा ही है और अब वह परिपूर्ण है।</verse>
				<verse number="30">यह अनिवार्य है कि वह बढ़ते जाएँ और मैं घटता जाऊं।”</verse>
				<verse number="31">जो ऊपर से आता है, वह सर्वोपरि है। जो पृथ्‍वी से आता है, वह पृथ्‍वी का है और पृथ्‍वी की बातें बोलता है। जो स्‍वर्ग से आता है, वह सर्वोपरि है।</verse>
				<verse number="32">उसने जो कुछ देखा और सुना है, वह उसी की साक्षी देता है; किन्‍तु उसकी साक्षी कोई स्‍वीकार नहीं करता।</verse>
				<verse number="33">जो उसकी साक्षी स्‍वीकार करता है, वह इस बात को प्रमाणित कर चुका कि परमेश्‍वर सत्‍य है।</verse>
				<verse number="34">जिसे परमेश्‍वर ने भेजा है, वह परमेश्‍वर के ही शब्‍द बोलता है; क्‍योंकि परमेश्‍वर नाप-तौल कर पवित्र आत्‍मा प्रदान नहीं करता।</verse>
				<verse number="35">पिता पुत्र को प्‍यार करता है और उसने उसके हाथ में सब कुछ दे दिया है।</verse>
				<verse number="36">जो पुत्र में विश्‍वास करता है, उसे शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त है। परन्‍तु जो पुत्र में विश्‍वास करने से इन्‍कार करता है, वह जीवन का दर्शन नहीं करेगा, परन्‍तु परमेश्‍वर का क्रोध उस पर बना रहता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">फरीसियों को यह सूचना मिली कि येशु योहन की अपेक्षा अधिक शिष्‍य बनाते और बपतिस्‍मा देते हैं −</verse>
				<verse number="2">यद्यपि येशु स्‍वयं नहीं, बल्‍कि उनके शिष्‍य बपतिस्‍मा देते थे। जब येशु को इसका पता चला,</verse>
				<verse number="3">तब वह यहूदा प्रदेश छोड़ कर फिर गलील प्रदेश को चले गए।</verse>
				<verse number="4">उन्‍हें सामरी प्रदेश हो कर जाना था।</verse>
				<verse number="5">अत: वह सामरी प्रदेश के सुखार नामक नगर पहुँचे। यह नगर उस भूमि के निकट है, जिसे याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को दिया था।</verse>
				<verse number="6">वहाँ याकूब का कुआँ है। येशु यात्रा से थक गये थे, इसलिए वह कुएँ के पास यों ही बैठ गये। यह लगभग दोपहर का समय था।</verse>
				<verse number="7">एक सामरी स्‍त्री पानी भरने आयी। येशु ने उससे कहा, “मुझे पानी पिलाओ।”</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि उनके शिष्‍य नगर में भोजन खरीदने गये थे।</verse>
				<verse number="9">यहूदी लोग सामरियों से कोई सम्‍बन्‍ध नहीं रखते। इसलिए सामरी स्‍त्री ने येशु से कहा, “यह क्‍या कि आप यहूदी हो कर भी मुझ सामरी स्‍त्री से पीने के लिए पानी माँग रहे हैं?”</verse>
				<verse number="10">येशु ने उत्तर दिया, “यदि तुम परमेश्‍वर का वरदान पहचानती और यह जानती कि वह कौन है, जो तुम से कह रहा है, ‘मुझे पानी पिलाओ’, तो तुम उससे माँगती और वह तुम्‍हें संजीवन जल देता।”</verse>
				<verse number="11">स्‍त्री ने उनसे कहा, “महोदय! पानी खींचने के लिए आपके पास कुछ भी नहीं है और कुआँ गहरा है; तो आप को यह संजीवन जल कहाँ से मिलेगा?</verse>
				<verse number="12">क्‍या आप हमारे पिता याकूब से भी महान् हैं? उन्‍होंने हमें यह कुआँ दिया। वह स्‍वयं, उनके पुत्र और उनके पशु भी इस कुएँ से पानी पीते थे।”</verse>
				<verse number="13">येशु ने कहा, “जो यह पानी पीता है, उसे फिर प्‍यास लगेगी,</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु जो मेरा दिया हुआ जल पीता है, उसे फिर कभी प्‍यास नहीं लगेगी। जो जल मैं उसे प्रदान करूँगा, वह उस में जल-स्रोत बन जाएगा, जो शाश्‍वत जीवन तक उमड़ता रहेगा।”</verse>
				<verse number="15">इस पर स्‍त्री ने कहा, “महोदय! मुझे वह जल दीजिए, जिससे मुझे फिर प्‍यास न लगे और मुझे यहाँ पानी भरने के लिए नहीं आना पड़े।”</verse>
				<verse number="16">येशु ने उस से कहा, “जाओ, अपने पति को यहाँ बुला लाओ।”</verse>
				<verse number="17">स्‍त्री ने उत्तर दिया, “मेरा कोई पति नहीं है।” येशु ने उससे कहा, “तुम ने ठीक ही कहा कि मेरा कोई पति नहीं है।</verse>
				<verse number="18">तुम्‍हारे पाँच पति रह चुके हैं और जिसके साथ तुम अभी रहती हो, वह तुम्‍हारा पति नहीं है। यह तुम ने ठीक ही कहा।”</verse>
				<verse number="19">स्‍त्री ने उन से कहा, “महोदय! मैं समझ गयी। आप कोई नबी हैं।</verse>
				<verse number="20">हमारे पूर्वज इस पहाड़ पर आराधना करते थे और आप यहूदी लोग कहते हैं कि यरूशलेम ही वह स्‍थान है जहाँ आराधना करना चाहिए।”</verse>
				<verse number="21">येशु ने उससे कहा, “महिला! मेरा विश्‍वास करो। वह समय आ रहा है, जब तुम लोग न तो इस पहाड़ पर पिता की आराधना करोगे और न यरूशलेम में।</verse>
				<verse number="22">तुम जिसकी आराधना करते हो, उसे नहीं जानते। हम जिसकी आराधना करते हैं, उसे जानते हैं, क्‍योंकि उद्धार यहूदियों में से है।</verse>
				<verse number="23">परन्‍तु वह समय आ रहा है, वरन् आ ही गया है, जब सच्‍चे आराधक आत्‍मा और सत्‍य में पिता की आराधना करेंगे। पिता ऐसे ही आराधकों को चाहता है।</verse>
				<verse number="24">परमेश्‍वर आत्‍मा है और यह आवश्‍यक है कि उसके आराधक आत्‍मा और सत्‍य में उसकी आराधना करें।”</verse>
				<verse number="25">स्‍त्री ने कहा, “मैं जानती हूँ कि मसीह, जो परमेश्‍वर के अभिषिक्‍त जन कहलाते हैं, आने वाले हैं। जब वह आएँगे, तब हमें सब कुछ बता देंगे।”</verse>
				<verse number="26">येशु ने उससे कहा, “मैं, जो तुम से बोल रहा हूँ, वही हूँ।”</verse>
				<verse number="27">उसी समय शिष्‍य आ गये और येशु को एक स्‍त्री के साथ बातें करते देख कर आश्‍चर्य में पड़ गये; फिर भी किसी ने यह नहीं कहा, “आप को क्‍या चाहिये?” अथवा “आप इस स्‍त्री से क्‍यों बातें कर रहे हैं?”</verse>
				<verse number="28">उस स्‍त्री ने अपना घड़ा वहीं छोड़ दिया और नगर में जाकर लोगों से कहा,</verse>
				<verse number="29">“चलिए, एक मनुष्‍य को देखिए, जिसने मुझे वह सब, जो मैंने किया, बता दिया है। कहीं वह मसीह तो नहीं हैं?”</verse>
				<verse number="30">इसलिए वे लोग नगर से निकले और येशु के पास आने लगे।</verse>
				<verse number="31">इस बीच उनके शिष्‍यों ने उन से यह अनुरोध किया, “गुरुजी! भोजन कर लीजिए।”</verse>
				<verse number="32">येशु ने उनसे कहा, “खाने के लिए मेरे पास वह भोजन है, जिसके विषय में तुम नहीं जानते।”</verse>
				<verse number="33">इस पर शिष्‍य आपस में बोले, “क्‍या कोई इनके लिए भोजन ले आया है?”</verse>
				<verse number="34">इस पर येशु ने उन से कहा, “जिसने मुझे भेजा, उसकी इच्‍छा पर चलना और उसका कार्य पूरा करना, यही मेरा भोजन है।</verse>
				<verse number="35">“क्‍या तुम यह नहीं कहते कि अब कटनी के चार महीने रह गये हैं? परन्‍तु मैं तुम लोगों से कहता हूँ; आँखें उठा कर खेतों को देखो। वे कटनी के लिए पक चुके हैं।</verse>
				<verse number="36">अब काटने वाला मजदूरी प्राप्‍त कर शाश्‍वत जीवन के लिए फल संग्रह कर रहा है, जिससे बोने वाला और काटने वाला, दोनों मिल कर आनन्‍द मनाएँ;</verse>
				<verse number="37">क्‍योंकि यहाँ यह कहावत ठीक उतरती है: एक बोता है और दूसरा काटता है।</verse>
				<verse number="38">मैंने तुम लोगों को वह खेत काटने भेजा, जिस में तुम ने परिश्रम नहीं किया है− दूसरों ने परिश्रम किया और तुम्‍हें उनके परिश्रम का फल मिल रहा है।”</verse>
				<verse number="39">उस स्‍त्री ने यह गवाही दी थी, “उन्‍होंने मुझे वह सब, जो मैंने किया, बता दिया है।” इस कथन के कारण उस नगर के बहुत-से सामरियों ने येशु में विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="40">इसलिए जब वे येशु के पास आए, तब उन्‍होंने अनुरोध किया, “आप हमारे यहाँ रहिए।” वह दो दिन वहीं रहे।</verse>
				<verse number="41">बहुत-से अन्‍य लोगों ने उनका उपदेश सुन कर उनमें विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="42">सामरी लोग उस स्‍त्री से बोले, “अब हम तुम्‍हारे कहने के कारण ही विश्‍वास नहीं करते। हम ने स्‍वयं उन्‍हें सुन लिया है और हम जान गये कि वह सचमुच संसार के मुक्‍तिदाता हैं।”</verse>
				<verse number="43">जब दो दिन बीत गये तब येशु वहाँ से गलील प्रदेश को गये। (</verse>
				<verse number="44">येशु ने स्‍वयं साक्षी दी थी कि अपने देश में नबी का आदर नहीं होता।)</verse>
				<verse number="45">जब वह गलील प्रदेश पहुँचे, तब लोगों ने उनका स्‍वागत किया; क्‍योंकि येशु ने पर्व के दिनों में यरूशलेम में जो कुछ किया था, वह सब गलील प्रदेश के उन निवासियों ने देखा था। पर्व के लिए वे भी वहाँ गये थे।</verse>
				<verse number="46">येशु फिर गलील प्रदेश के काना नगर में आए, जहाँ उन्‍होंने जल को दाखरस बनाया था। वहाँ राज्‍य का एक पदाधिकारी था, जिसका पुत्र कफरनहूम नगर में बीमार था।</verse>
				<verse number="47">जब उस पदाधिकारी ने सुना कि येशु यहूदा प्रदेश से गलील प्रदेश में आ गये हैं, तब वह उनके पास आया। उसने उनसे प्रार्थना की कि वह चल कर उसके पुत्र को स्‍वस्‍थ कर दें, क्‍योंकि वह मरने पर था।</verse>
				<verse number="48">येशु ने उससे कहा, “आप लोग चिह्‍न तथा चमत्‍कार देखे बिना विश्‍वास नहीं करेंगे।”</verse>
				<verse number="49">इस पर पदाधिकारी ने उनसे कहा, “महोदय! कृपया मेरे पुत्र की मृत्‍यु के पूर्व आइए।”</verse>
				<verse number="50">येशु ने उत्तर दिया, “जाइए, आपका पुत्र जीवित है।” वह येशु के वचन पर विश्‍वास कर चला गया।</verse>
				<verse number="51">वह मार्ग में ही था कि उसके सेवक मिले और उस से बोले, “आपका बालक जीवित है।”</verse>
				<verse number="52">उसने उन से पूछा कि वह किस समय से अच्‍छा होने लगा था। उन्‍होंने कहा, “कल दिन के एक बजे उसका बुखार उतर गया।”</verse>
				<verse number="53">तब पिता समझ गया कि ठीक उसी समय येशु ने उससे कहा था, “आपका पुत्र जीवित है,” और उसने अपने सारे परिवार के साथ विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="54">यह येशु का दूसरा आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न था, जो उन्‍होंने यहूदा प्रदेश से आकर गलील प्रदेश में दिखाया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">इसके कुछ समय पश्‍चात् येशु यहूदियों के किसी पर्व के अवसर पर यरूशलेम गये।</verse>
				<verse number="2">यरूशलेम में भेड़-फाटक के पास एक कुण्‍ड है, जो इब्रानी भाषा में बेतजैता कहलाता है। उसके पाँच मण्‍डप हैं।</verse>
				<verse number="3">उन में बहुत-से रोगी−अन्‍धे, लंगड़े और अर्द्धांगरोगी पड़े रहते थे। [वे पानी के लहराने की राह देखते थे,</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि प्रभु का दूत समय-समय पर कुण्‍ड में उतर कर पानी को हिला देता था। पानी के हिलने के बाद जो व्यक्‍ति सब से पहले कुण्‍ड में उतरता था− चाहे वह किसी भी रोग से पीड़ित क्‍यों न हो, स्‍वस्‍थ हो जाता था।]</verse>
				<verse number="5">वहाँ एक मनुष्‍य था, जो अड़तीस वर्षों से बीमार था।</verse>
				<verse number="6">येशु ने उसे पड़ा हुआ देखा और, यह जान कर कि वह बहुत समय से इसी तरह पड़ा हुआ है, उस से पूछा, “क्‍या तुम स्‍वस्‍थ होना चाहते हो?”</verse>
				<verse number="7">रोगी ने उत्तर दिया, “महोदय, मेरा कोई नहीं है, जो पानी के हिलने पर मुझे कुण्‍ड में उतार दे। मेरे पहुँचने से पहले ही उस में कोई और उतर जाता है।”</verse>
				<verse number="8">येशु ने उस से कहा, “उठो, अपना बिस्‍तर उठाओ और चलो।”</verse>
				<verse number="9">उसी क्षण वह मनुष्‍य स्‍वस्‍थ हो गया और अपना बिस्‍तर उठा कर चलने-फिरने लगा। वह विश्राम का दिन था।</verse>
				<verse number="10">इसलिए यहूदी धर्मगुरुओं ने स्‍वस्‍थ हुए व्यक्‍ति से कहा, “आज विश्राम का दिन है। बिस्‍तर उठाना तुम्‍हारे लिए उचित नहीं है।”</verse>
				<verse number="11">उसने उत्तर दिया, “जिसने मुझे स्‍वस्‍थ किया, उसी ने मुझ से कहा, ‘अपना बिस्‍तर उठाओ और चलो।”</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने उस से पूछा, “कौन है वह, जिसने तुम से कहा, ‘अपना बिस्‍तर उठाओ और चलो?’ ”</verse>
				<verse number="13">स्‍वस्‍थ किया हुआ मनुष्‍य नहीं जानता था कि वह कौन है, क्‍योंकि उस जगह बहुत भीड़ होने के कारण येशु वहाँ से हट गये थे।</verse>
				<verse number="14">कुछ समय पश्‍चात् येशु को वह मन्‍दिर में मिला। येशु ने उस से कहा, “देखो, तुम स्‍वस्‍थ हो गये हो। फिर पाप मत करना। कहीं ऐसा न हो कि तुम पर और भी भारी संकट आ पड़े।”</verse>
				<verse number="15">उस मनुष्‍य ने जा कर धर्मगुरुओं को बताया कि जिन्‍होंने मुझे स्‍वस्‍थ किया है, वह येशु हैं।</verse>
				<verse number="16">यहूदी धर्मगुरु येशु को इसलिए सताने लगे कि वह विश्राम के दिन ऐसे काम किया करते थे।</verse>
				<verse number="17">येशु ने उन्‍हें यह उत्तर दिया, “मेरा पिता अब तक कार्य कर रहा है और मैं भी कार्य कर रहा हूँ।”</verse>
				<verse number="18">अब यहूदी धर्माधिकारी उन्‍हें मार डालने का और भी प्रयत्‍न करने लगे, क्‍योंकि वह न केवल विश्राम-दिवस का नियम तोड़ते थे, बल्‍कि परमेश्‍वर को अपना पिता कह कर अपने आपको परमेश्‍वर के बराबर भी बताते थे।</verse>
				<verse number="19">येशु ने उन धर्मगुरुओं से कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ; पुत्र स्‍वयं अपने से कुछ नहीं कर सकता। वह केवल वही कर सकता है, जो पिता को करते हुए देखता है। जैसा पिता करता है, ठीक वैसा ही पुत्र भी करता है;</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि पिता पुत्र को प्‍यार करता है और वह स्‍वयं जो कुछ करता है, उसे पुत्र को दिखाता है। वह उसे और महान् कार्य दिखाएगा, जिन्‍हें देख कर तुम लोग आश्‍चर्य में पड़ जाओगे।</verse>
				<verse number="21">जिस तरह पिता मृतकों को उठाता और उन्‍हें जीवन देता है, उसी तरह पुत्र भी जिसे चाहता, उसे जीवन प्रदान करता है;</verse>
				<verse number="22">क्‍योंकि पिता किसी का न्‍याय नहीं करता। उसने न्‍याय करने का पूरा अधिकार पुत्र को दे दिया है,</verse>
				<verse number="23">जिससे सब लोग जिस प्रकार पिता का आदर करते हैं, उसी प्रकार पुत्र का भी आदर करें। जो पुत्र का आदर नहीं करता, वह पिता का, जिसने पुत्र को भेजा है, आदर नहीं करता।</verse>
				<verse number="24">“मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: जो मेरा वचन सुनता और जिसने मुझे भेजा, उस में विश्‍वास करता है, उसे शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त है। वह दोषी नहीं ठहराया जाएगा। वह तो मृत्‍यु को पार कर जीवन में प्रवेश कर चुका है।</verse>
				<verse number="25">“मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: वह समय आ रहा है, वरन् आ ही गया है, जब मृतक परमेश्‍वर के पुत्र की वाणी सुनेंगे, और जो सुनेंगे, उन्‍हें जीवन प्राप्‍त होगा,</verse>
				<verse number="26">क्‍योंकि जिस तरह पिता स्‍वयं में जीवन धारण किए हुए है, उसी तरह उसने पुत्र को भी स्‍वयं में जीवन धारण करने का अधिकार दिया है;</verse>
				<verse number="27">और उसे मानव-पुत्र होने के कारण न्‍याय करने का भी अधिकार दिया है।</verse>
				<verse number="28">“इस पर आश्‍चर्य न करो। वह समय आ रहा है, जब वे सब, जो कबरों में हैं, उसकी वाणी सुन कर</verse>
				<verse number="29">बाहर निकल आएँगे। सत्‍कर्म करने वालों का जीवन के लिए पुनरुत्‍थान होगा और कुकर्म करने वालों का दण्‍ड के लिए।</verse>
				<verse number="30">मैं स्‍वयं से कुछ भी नहीं कर सकता। मैं जो सुनता हूँ, उसी के अनुसार न्‍याय करता हूँ और मेरा निर्णय न्‍यायसंगत होता है; क्‍योंकि मैं अपनी इच्‍छा नहीं, बल्‍कि जिसने मुझे भेजा, उसकी इच्‍छा पूरी करना चाहता हूँ।</verse>
				<verse number="31">“यदि मैं अपने विषय में साक्षी देता हूँ, तो मेरी साक्षी मान्‍य नहीं है।</verse>
				<verse number="32">कोई दूसरा मेरे विषय में साक्षी देता है और मैं जानता हूँ कि वह मेरे विषय में जो साक्षी देता है, वह मान्‍य है।</verse>
				<verse number="33">तुम लोगों ने योहन से पुछवाया और उन्‍होंने सत्‍य के सम्‍बन्‍ध में साक्षी दी है।</verse>
				<verse number="34">यह नहीं कि मुझे किसी मनुष्‍य की साक्षी की आवश्‍यकता है; किन्‍तु मैं यह इसलिए कहता हूँ कि तुम लोग मुक्‍ति पा सको।</verse>
				<verse number="35">योहन जलते और चमकते हुए दीपक थे। उनकी ज्‍योति में थोड़ी देर तक आनन्‍द मनाना तुम लोगों को अच्‍छा लगा।</verse>
				<verse number="36">परन्‍तु मुझे जो साक्षी प्राप्‍त है, वह योहन की साक्षी से भी महान् है। पिता ने जो कार्य मुझे पूरा करने को सौंपे हैं, जो कार्य मैं करता हूँ, वे ही मेरे विषय में यह साक्षी देते हैं कि मुझे पिता ने भेजा है।</verse>
				<verse number="37">पिता ने भी, जिसने मुझे भेजा, मेरे विषय में साक्षी दी है। तुम ने न तो कभी उसकी वाणी सुनी और न उसका रूप ही देखा है।</verse>
				<verse number="38">उसका वचन तुम लोगों के हृदय में घर नहीं कर सका, क्‍योंकि तुम उस में विश्‍वास नहीं करते, जिसे उसने भेजा है।</verse>
				<verse number="39">“तुम लोग यह समझ कर धर्मग्रन्‍थ का अनुशीलन करते हो कि उस में तुम्‍हें शाश्‍वत जीवन का मार्ग मिलेगा। वही धर्मग्रन्‍थ मेरे विषय में साक्षी देता है।</verse>
				<verse number="40">फिर भी तुम लोग जीवन प्राप्‍त करने के लिये मेरे पास आना नहीं चाहते।</verse>
				<verse number="41">“मैं मनुष्‍यों की ओर से सम्‍मान नहीं चाहता।</verse>
				<verse number="42">पर मैं तुम्‍हें जानता हूँ कि तुम में परमेश्‍वर का प्रेम नहीं है।</verse>
				<verse number="43">मैं अपने पिता के नाम पर आया हूँ, फिर भी तुम लोग मुझे स्‍वीकार नहीं करते। यदि कोई अन्‍य अपने ही नाम पर आए, तो तुम लोग उस को स्‍वीकार करोगे।</verse>
				<verse number="44">तुम लोग एक-दूसरे से सम्‍मान चाहते हो और उस सम्‍मान की खोज नहीं करते, जो एकमात्र परमेश्‍वर से प्राप्‍त होता है। तब तुम कैसे विश्‍वास कर सकते हो?</verse>
				<verse number="45">यह न समझो कि मैं पिता के सामने तुम लोगों पर अभियोग लगाऊंगा। तुम पर अभियोग लगाने वाले तो मूसा हैं, जिन पर तुम ने आशा बाँध रखी है।</verse>
				<verse number="46">यदि तुम ने मूसा पर विश्‍वास किया होता, तो मुझ पर भी विश्‍वास करते; क्‍योंकि उन्‍होंने मेरे विषय में लिखा है।</verse>
				<verse number="47">यदि तुम लोग उनके लेखों पर विश्‍वास नहीं करते, तो मेरे कथन पर कैसे विश्‍वास करोगे?”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">इसके पश्‍चात् येशु गलील की झील, अर्थात् तिबेरियस झील के उस पार चले गये।</verse>
				<verse number="2">एक विशाल जनसमूह उनके पीछे हो लिया, क्‍योंकि लोगों ने वे अद्भुत चिह्‍न देखे थे, जो येशु ने रोगियों पर दिखाए थे।</verse>
				<verse number="3">येशु पहाड़ी पर चढ़े और वहाँ अपने शिष्‍यों के साथ बैठ गये।</verse>
				<verse number="4">यहूदियों का पास्‍का [फसह] पर्व निकट था।</verse>
				<verse number="5">येशु ने अपनी आँखे ऊपर उठायीं और देखा कि एक विशाल जनसमूह उनकी ओर आ रहा है। उन्‍होंने फिलिप से यह कहा, “हम इन्‍हें खिलाने के लिए कहाँ से रोटियाँ खरीदें?”</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने फिलिप की परीक्षा लेने के लिए यह कहा। वह तो जानते ही थे कि वह क्‍या करेंगे।</verse>
				<verse number="7">फिलिप ने उन्‍हें उत्तर दिया, “दो सौ चाँदी के सिक्‍कों की रोटियाँ भी इतनी नहीं होंगी कि हर एक को थोड़ी-थोड़ी मिल सके।”</verse>
				<verse number="8">उनके शिष्‍यों में से एक, सिमोन पतरस के भाई अन्‍द्रेयास ने कहा,</verse>
				<verse number="9">“यहाँ एक लड़के के पास जौ की पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ हैं, पर यह इतने लोगों के लिए क्‍या है?”</verse>
				<verse number="10">येशु ने कहा, “लोगों को बैठा दो।” उस जगह बहुत घास थी। लोग बैठ गये। पुरुषों की संख्‍या लगभग पाँच हजार थी।</verse>
				<verse number="11">येशु ने रोटियाँ ले लीं और परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देकर बैठे हुए लोगों में उन्‍हें वितरित किया। इसी प्रकार मछलियाँ भी, जितनी वे चाहते थे, वितरित कीं।</verse>
				<verse number="12">जब लोग खा कर तृप्‍त हो गये, तब येशु ने अपने शिष्‍यों से कहा, “बचे हुए टुकड़े बटोर लो, जिससे कुछ भी बरबाद न हो।”</verse>
				<verse number="13">इसलिए शिष्‍यों ने उन्‍हें बटोर लिया और उन टुकड़ों से बारह टोकरियाँ भर लीं, जो लोगों के खाने के बाद जौ की पाँच रोटियों से बच गये थे।</verse>
				<verse number="14">लोग येशु का यह आश्‍चर्यपूर्ण कार्य देख कर बोल उठे, “निश्‍चय ही यह वह नबी हैं, जो संसार में आने वाले थे।”</verse>
				<verse number="15">जब येशु ने यह देखा कि लोग आ कर उन्‍हें राजा बनाने के लिए पकड़ना चाहते हैं, तो वह अकेले ही पहाड़ी पर फिर चले गये।</verse>
				<verse number="16">सन्‍ध्‍या हो जाने पर शिष्‍य झील के तट पर आए।</verse>
				<verse number="17">वे नाव पर सवार हो कर कफरनहूम नगर की ओर झील पार कर रहे थे। रात हो चली थी और येशु अब तक उनके पास नहीं आए थे।</verse>
				<verse number="18">इस बीच झील में लहरें उठने लगीं, क्‍योंकि हवा जोरों से बह रही थी।</verse>
				<verse number="19">लगभग पाँच-छ: किलो मीटर तक नाव खेने के बाद शिष्‍यों ने देखा कि येशु झील पर चलते हुए, नाव के समीप आ रहे हैं। वे डर गये,</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु येशु ने उन से कहा, “मैं हूँ। डरो मत।”</verse>
				<verse number="21">वे उन्‍हें नाव में चढ़ाना चाहते ही थे कि नाव तुरन्‍त उस किनारे, जहाँ वे जा रहे थे, लग गयी।</verse>
				<verse number="22">जो लोग झील के उस पार रह गये थे, उन्‍होंने दूसरे दिन देखा था कि वहाँ केवल एक ही नाव थी और येशु अपने शिष्‍यों के साथ उस नाव पर सवार नहीं हुए थे− उनके शिष्‍य अकेले ही चले गये थे।</verse>
				<verse number="23">अब तिबेरियस नगर की ओर से कुछ अन्‍य नावें उस स्‍थान के समीप आईं जहाँ प्रभु येशु की धन्‍यवाद की प्रार्थना के बाद लोगों ने रोटी खायी थी।</verse>
				<verse number="24">जब जनसमूह ने देखा कि वहाँ न तो येशु हैं और न उनके शिष्‍य ही, तो वे नावों पर सवार हुए और येशु को खोजते हुए कफरनहूम नगर की ओर गये।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने झील पार की और येशु को वहाँ पा कर उन से कहा, “गुरुजी! आप यहाँ कब आए?”</verse>
				<verse number="26">येशु ने उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ; तुम मुझे इस लिए नहीं खोज रहे हो कि तुम ने आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न देखा, बल्‍कि इसलिए कि तुम ने पेट भर रोटियाँ खाई हैं।</verse>
				<verse number="27">नश्‍वर भोजन के लिए नहीं, बल्‍कि उस भोजन के लिए परिश्रम करो, जो शाश्‍वत जीवन तक बना रहता है और जिसे मानव-पुत्र तुम्‍हें देगा; क्‍योंकि पिता परमेश्‍वर ने मानव-पुत्र पर अपनी स्‍वीकृति की मोहर लगाई है।”</verse>
				<verse number="28">लोगों ने उन से पूछा, “परमेश्‍वर के कार्य करने के लिए हम क्‍या करें?”</verse>
				<verse number="29">येशु ने उत्तर दिया, “परमेश्‍वर का कार्य यह है कि जिसे उसने भेजा है, उसमें विश्‍वास करो।”</verse>
				<verse number="30">लोगों ने उन से कहा, “आप हमें कौन-सा चिह्‍न दिखा सकते हैं, जिसे देख कर हम आप में विश्‍वास करें? आप क्‍या कर सकते हैं?</verse>
				<verse number="31">हमारे पूर्वजों ने निर्जन प्रदेश में मन्ना खाया था, जैसा कि लिखा है: ‘उसने खाने के लिए उन्‍हें स्‍वर्ग से रोटी दी।’ ”</verse>
				<verse number="32">येशु ने उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: मूसा ने तुम्‍हें स्‍वर्ग से रोटी नहीं दी थी। मेरा पिता तुम्‍हें स्‍वर्ग से सच्‍ची रोटी दे रहा है।</verse>
				<verse number="33">परमेश्‍वर की रोटी तो वह है, जो स्‍वर्ग से उतर कर संसार को जीवन प्रदान करती है।”</verse>
				<verse number="34">लोगों ने येशु से कहा, “प्रभु! आप हमें सदा वही रोटी दिया करें।”</verse>
				<verse number="35">उन्‍होंने उत्तर दिया, “जीवन की रोटी मैं हूँ। जो मेरे पास आता है, उसे कभी भूख नहीं लगेगी और जो मुझ में विश्‍वास करता है, उसे कभी प्‍यास नहीं लगेगी।</verse>
				<verse number="36">फिर भी, जैसा कि मैंने तुम से कहा, तुम मुझे देख कर भी विश्‍वास नहीं करते।</verse>
				<verse number="37">पिता जिन्‍हें मुझ को सौंप देता है, वे सब मेरे पास आएँगे और जो मेरे पास आता है, मैं उसे कभी बाहर नहीं निकालूँगा;</verse>
				<verse number="38">क्‍योंकि मैं अपनी इच्‍छा नहीं, बल्‍कि जिसने मुझे भेजा, उसकी इच्‍छा पूरी करने के लिए स्‍वर्ग से उतरा हूँ।</verse>
				<verse number="39">जिसने मुझे भेजा, उसकी इच्‍छा यह है कि जिन्‍हें उसने मुझे सौंपा है, मैं उन में से एक को भी नष्‍ट न होने दूँ, बल्‍कि उन सब को अन्‍तिम दिन पुनर्जीवित कर दूँ।</verse>
				<verse number="40">मेरे पिता की इच्‍छा यह है कि जो पुत्र को देखे और उस में विश्‍वास करे, उसे शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त हो। मैं उसे अन्‍तिम दिन पुनर्जीवित कर दूँगा।”</verse>
				<verse number="41">येशु ने कहा था, “स्‍वर्ग से उतरी हुई रोटी मैं हूँ।” इस पर यहूदी लोग यह कहते हुए भुनभुनाने लगे,</verse>
				<verse number="42">“क्‍या यह यूसुफ का पुत्र येशु नहीं है? हम इसके माँ-बाप को जानते हैं। तो अब यह कैसे कह सकता है, ‘मैं स्‍वर्ग से उतरा हूँ’?”</verse>
				<verse number="43">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “आपस में मत भुनभुनाओ।</verse>
				<verse number="44">जब तक पिता, जिसने मुझे भेजा है, आकर्षित न करे, कोई मेरे पास नहीं आ सकता है; और मैं उसे अंतिम दिन पुनर्जीवित कर दूँगा।</verse>
				<verse number="45">नबी-ग्रन्‍थों में लिखा है,‘वे सब परमेश्‍वर से शिक्षा पाएँगे।’ जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।</verse>
				<verse number="46">“यह न समझो कि किसी ने पिता को देखा है; केवल उसी ने पिता को देखा है, जो परमेश्‍वर की ओर से आया है।</verse>
				<verse number="47">मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: जो विश्‍वास करता है, उसे शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त है।</verse>
				<verse number="48">जीवन की रोटी मैं हूँ।</verse>
				<verse number="49">तुम्‍हारे पूर्वजों ने निर्जन प्रदेश में मन्ना खाया; फिर भी वे मर गये।</verse>
				<verse number="50">मैं जिस रोटी के विषय में कहता हूँ, वह स्‍वर्ग से उतरती है और जो उसे खाता है, वह नहीं मरता।</verse>
				<verse number="51">स्‍वर्ग से उतरी हुई वह जीवन्‍त रोटी मैं हूँ। यदि कोई इस रोटी में से खायेगा, तो वह सदा जीवित रहेगा। और जो रोटी मैं दूँगा, वह मेरी देह है जो मैं संसार के जीवन के लिए अर्पित करूँगा।”</verse>
				<verse number="52">इस पर वे यहूदी लोग आपस में वाद-विवाद करने लगे, “यह हमें खाने के लिए अपनी देह कैसे दे सकता है?”</verse>
				<verse number="53">इसलिए येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ; यदि तुम मानव-पुत्र की देह नहीं खाओगे और उसका रक्‍त नहीं पियोगे, तो तुम में जीवन नहीं होगा।</verse>
				<verse number="54">जो मेरी देह खाता और मेरा रक्‍त पीता है, उसे शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त है और मैं उसे अन्‍तिम दिन पुनर्जीवित कर दूँगा;</verse>
				<verse number="55">क्‍योंकि मेरी देह सच्‍चा भोजन है और मेरा रक्‍त सच्‍चा पेय।</verse>
				<verse number="56">जो मेरी देह खाता और मेरा रक्‍त पीता है, वह मुझ में रहता है और मैं उसमें।</verse>
				<verse number="57">जिस तरह जीवन्‍त पिता ने मुझे भेजा है और मुझे पिता से जीवन मिलता है, उसी तरह जो मुझे खाता है, उस को मुझ से जीवन मिलेगा।</verse>
				<verse number="58">यही वह रोटी है जो स्‍वर्ग से उतरी है। यह उस रोटी के सदृश नहीं है, जो पूर्वजों ने खायी थी। वे तो मर गये; किन्‍तु जो यह रोटी खाएगा, वह सदा जीवित रहेगा।”</verse>
				<verse number="59">येशु ने कफरनहूम के सभागृह में शिक्षा देते समय यह कहा।</verse>
				<verse number="60">यह सुनकर उनके बहुत-से शिष्‍यों ने कहा, “यह तो कठोर शिक्षा है। इसे कौन मान सकता है?”</verse>
				<verse number="61">येशु ने मन में जाना कि मेरे शिष्‍य इस पर भुनभुना रहे हैं, तो उन्‍होंने उन से कहा, “क्‍या तुम इसी से विचलित हो रहे हो?</verse>
				<verse number="62">जब तुम मानव-पुत्र को वहाँ आरोहण करते देखोगे, जहाँ वह पहले था, तो क्‍या कहोगे?</verse>
				<verse number="63">आत्‍मा ही जीवन प्रदान करता है, शरीर से कुछ लाभ नहीं होता। मैंने तुम से जो वचन कहे हैं, वे आत्‍मा और जीवन हैं।</verse>
				<verse number="64">फिर भी तुम में से अनेक मुझ पर विश्‍वास नहीं करते।” येशु तो प्रारम्‍भ से ही यह जानते थे कि कौन मुझ पर विश्‍वास नहीं करते और कौन मेरे साथ विश्‍वासघात करेगा ।</verse>
				<verse number="65">उन्‍होंने कहा, “इसलिए मैंने तुम लोगों से कहा था कि जब तक पिता से यह वरदान न मिले, कोई मेरे पास नहीं आ सकता।”</verse>
				<verse number="66">इसके पश्‍चात् येशु के बहुत-से शिष्‍य पीछे हट गये और उन्‍होंने उनका साथ छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="67">इसलिए येशु ने बारहों से कहा, “क्‍या तुम लोग भी चले जाना चाहते हो?”</verse>
				<verse number="68">सिमोन पतरस ने उन्‍हें उत्तर दिया, “प्रभु! हम किसके पास जाएँ! आपके पास शाश्‍वत जीवन के वचन हैं।</verse>
				<verse number="69">हम विश्‍वास करते और जानते हैं कि आप परमेश्‍वर के पवित्र व्यक्‍ति हैं।”</verse>
				<verse number="70">येशु ने उनसे कहा, “क्‍या मैंने तुम बारहों को नहीं चुना? तब भी तुम में से एक शैतान है।”</verse>
				<verse number="71">यह उन्‍होंने शिमोन इस्‍करियोती के पुत्र यूदस के विषय में कहा। वही उनके साथ विश्‍वासघात करने वाला था और वह बारहों में से एक था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">इसके पश्‍चात् येशु गलील प्रदेश में भ्रमण करने लगे। वह यहूदा प्रदेश में भ्रमण करना नहीं चाहते थे, क्‍योंकि यहूदी धर्मगुरु उन्‍हें मार डालने की ताक में थे।</verse>
				<verse number="2">यहूदियों का मण्‍डप-पर्व निकट था।</verse>
				<verse number="3">इसलिए येशु के भाइयों ने उनसे कहा, “यह प्रदेश छोड़ कर यहूदा प्रदेश जाइए, जिससे आप जो महान् कार्य करते हैं, उन्‍हें आपके शिष्‍य भी देख सकें।</verse>
				<verse number="4">जो नाम कमाना चाहता है, वह छिप कर काम नहीं करता। जब आप ऐसे कार्य करते ही हैं, तो अपने को दुनिया के सामने प्रकट कर दीजिए।” (</verse>
				<verse number="5">येशु के भाई भी उनमें विश्‍वास नहीं करते थे।)</verse>
				<verse number="6">येशु ने उन से कहा, “अब तक मेरा समय नहीं आया है। पर तुम लोगों का समय तो सदा अनुकूल है।</verse>
				<verse number="7">संसार तुम से बैर नहीं कर सकता; किन्‍तु वह मुझ से बैर करता है, क्‍योंकि मैं उसके विषय में यह साक्षी देता हूँ कि उसके काम बुरे हैं।</verse>
				<verse number="8">तुम पर्व के लिए जाओ। मैं इस पर्व के लिए नहीं जाऊंगा, क्‍योंकि मेरा समय अब तक पूरा नहीं हुआ है।”</verse>
				<verse number="9">यह कहकर येशु गलील प्रदेश में ही रह गये।</verse>
				<verse number="10">बाद में, जब उनके भाई पर्व के लिए जा चुके थे, तब येशु भी प्रकट रूप में नहीं, बल्‍कि गुप्‍त रूप में वहाँ गये।</verse>
				<verse number="11">यहूदी धर्मगुरु पर्व में येशु को ढूँढ़ रहे थे, और लोगों से पूछ रहे थे, “वह कहाँ है?”</verse>
				<verse number="12">जनता में उनके विषय में बड़ी कानाफूसी हो रही थी। कुछ लोग कहते थे, “वह भला मनुष्‍य है।” कुछ कहते थे, “नहीं, वह लोगों को पथभ्रष्‍ट कर रहा है।”</verse>
				<verse number="13">फिर भी धर्मगुरुओं के भय के कारण कोई उनके विषय में खुल कर बातें नहीं करता था।</verse>
				<verse number="14">जब पर्व के आधे दिन बीत गए, तब येशु मन्‍दिर में गए, और लोगों को शिक्षा देने लगे।</verse>
				<verse number="15">यहूदी धर्मगुरु आश्‍चर्य में पड़ गये। उन्‍होंने कहा, “इसने कभी पढ़ा नहीं। तब इसे शास्‍त्र का ज्ञान कहाँ से प्राप्‍त हुआ?”</verse>
				<verse number="16">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “मेरी शिक्षा मेरी नहीं है। यह उसकी है, जिसने मुझे भेजा है।</verse>
				<verse number="17">यदि कोई उसकी इच्‍छा पूरी करने का संकल्‍प करेगा, तो वह यह जान जाएगा कि मेरी शिक्षा परमेश्‍वर की ओर से है अथवा मैं अपनी ओर से बोलता हूँ।</verse>
				<verse number="18">जो अपनी ओर से बोलता है वह अपने लिए सम्‍मान चाहता है; किन्‍तु जो उसके लिए सम्‍मान चाहता है, जिसने उसे भेजा, वह सच्‍चा है और उस में कोई कपट नहीं है।</verse>
				<verse number="19">“क्‍या मूसा ने तुम्‍हें व्‍यवस्‍था नहीं दी? फिर भी तुम लोगों में कोई व्‍यवस्‍था का पालन नहीं करता। “तुम लोग मुझे मार डालने की ताक में क्‍यों रहते हो?”</verse>
				<verse number="20">लोगों ने उत्तर दिया, “आप को भूत लगा है। कौन आप को मार डालने की ताक में रहता है!”</verse>
				<verse number="21">येशु ने उत्तर दिया, “मैंने एक कार्य किया है, और तुम सब आश्‍चर्य करते हो।</verse>
				<verse number="22">सुनो, निश्‍चय मूसा ने तुम्‍हें ख़तना कराने का नियम दिया−यद्यपि वह मूसा से नहीं, बल्‍कि पूर्वजों से चला आ रहा है, और तुम विश्राम-दिवस पर भी मनुष्‍य का खतना करते हो।</verse>
				<verse number="23">यदि विश्राम-दिवस पर मनुष्‍य का खतना इसलिए किया जाता है कि मूसा का नियम भंग न हो, तो तुम लोग मुझ से इस बात पर क्‍यों रुष्‍ट हो कि मैंने विश्राम-दिवस पर एक मनुष्‍य को पूर्ण रूप से स्‍वस्‍थ किया?</verse>
				<verse number="24">मुँह देखा न्‍याय मत करो, वरन् निष्‍पक्ष न्‍याय करो।”</verse>
				<verse number="25">इस पर यरूशलेम के कुछ लोगों ने कहा, “क्‍या यह वही नहीं है, जिसे हमारे धर्माधिकारी मार डालने की ताक में हैं?</verse>
				<verse number="26">देखो तो, यह प्रकट रूप से बोल रहा है और वे इस से कुछ नहीं कहते। क्‍या उन्‍होंने सचमुच मान लिया कि यह मसीह है?</verse>
				<verse number="27">फिर भी हम जानते हैं कि यह कहाँ का है; परन्‍तु जब मसीह प्रकट होंगे, तो किसी को यह पता नहीं चलेगा कि वह कहाँ के हैं। ”</verse>
				<verse number="28">येशु ने मन्‍दिर में शिक्षा देते हुए पुकार कर कहा, “तुम मुझे जानते हो और यह भी जानते हो कि मैं कहाँ का हूँ। मैं अपनी इच्‍छा से नहीं आया हूँ। जिसने मुझे भेजा है, वह सच्‍चा है और तुम उसे नहीं जानते।</verse>
				<verse number="29">मैं उसे जानता हूँ, क्‍योंकि मैं उसके यहाँ से आया हूँ और उसी ने मुझे भेजा है।”</verse>
				<verse number="30">इस पर उन्‍होंने येशु को गिरफ्‍तार करना चाहा, किन्‍तु किसी ने उन पर हाथ नहीं डाला; क्‍योंकि अब तक उनका समय नहीं आया था।</verse>
				<verse number="31">फिर भी जनता में बहुतों ने येशु पर विश्‍वास किया। उन्‍होंने कहा, “जब मसीह आएँगे, तब क्‍या वह इन से भी अधिक आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न दिखाएँगे?”</verse>
				<verse number="32">फरीसियों ने सुना कि जनता में येशु के विषय में इस प्रकार की कानाफूसी हो रही है। अत: महापुरोहितों और फरीसियों ने येशु को गिरफ्‍तार करने के लिए सिपाहियों को भेजा।</verse>
				<verse number="33">उस समय येशु ने कहा, “अब मैं कुछ ही समय तक तुम्‍हारे साथ रहूँगा। इसके पश्‍चात् मैं उसके पास चला जाऊंगा, जिसने मुझे भेजा है।</verse>
				<verse number="34">तुम मुझे ढूँढ़ोगे, किन्‍तु नहीं पाओगे। मैं जहाँ हूँ तुम लोग वहाँ नहीं आ सकते।”</verse>
				<verse number="35">इस पर यहूदी धर्मगुरुओं ने आपस में कहा, “इन्‍हें कहाँ जाना है, जो हम इन को नहीं पा सकेंगे? क्‍या यह यूनानियों के बीच बसे हुए यहूदियों के पास जाएँगे और यूनानियों को भी शिक्षा देंगे?</verse>
				<verse number="36">इनके इस कथन का क्‍या अर्थ है: ‘तुम लोग मुझे ढूँढ़ोगे, किन्‍तु नहीं पाओगे’ और ‘मैं जहाँ हूँ, तुम वहाँ नहीं आ सकते’?”</verse>
				<verse number="37">पर्व के अन्‍तिम और मुख्‍य दिन येशु खड़े हुए और उन्‍होंने पुकार कर कहा, “यदि कोई प्‍यासा है, तो वह मेरे पास आए।</verse>
				<verse number="38">जो मुझ में विश्‍वास करता है, वह अपनी प्‍यास बुझाए। जैसा कि धर्मग्रन्‍थ का कथन है: ‘उसके अन्‍तस्‍तल से संजीवन-जल की नदियाँ बह निकलेंगी। ’ ”</verse>
				<verse number="39">उन्‍होंने यह बात उस आत्‍मा के विषय में कही, जो उन में विश्‍वास करने वालों को प्राप्‍त होगा। उस समय तक आत्‍मा नहीं था, क्‍योंकि येशु अभी महिमान्‍वित नहीं हुए थे।</verse>
				<verse number="40">ये शब्‍द सुन कर जनता में कुछ लोगों ने कहा, “यह सचमुच वही नबी हैं, जो आनेवाले थे।”</verse>
				<verse number="41">कुछ ने कहा, “यह मसीह हैं।” किन्‍तु कुछ लोगों ने कहा, “क्‍या मसीह गलील प्रदेश से आएँगे?</verse>
				<verse number="42">क्‍या धर्मग्रन्‍थ यह नहीं कहता कि दाऊद के वंश से और दाऊद के गाँव बेतलेहम से मसीह का आगमन होगा?”</verse>
				<verse number="43">इस प्रकार येशु के विषय में लोगों में मतभेद हो गया।</verse>
				<verse number="44">कुछ लोग येशु को गिरफ्‍तार करना चाहते थे, किन्‍तु किसी ने उन पर हाथ नहीं डाला।</verse>
				<verse number="45">जब सिपाही महापुरोहितों और फरीसियों के पास लौटे, तब फरीसियों ने उन से पूछा, “उसे क्‍यों नहीं लाए?”</verse>
				<verse number="46">सिपाहियों ने उत्तर दिया, “जैसा वह मनुष्‍य बोलता है, वैसा कभी कोई नहीं बोला।”</verse>
				<verse number="47">इस पर फरीसियों ने कहा, “क्‍या उसने तुम्‍हें भी पथभ्रष्‍ट कर दिया?</verse>
				<verse number="48">क्‍या हमारे अधिकारियों अथवा फरीसियों में किसी ने उस में विश्‍वास किया है?</verse>
				<verse number="49">भीड़ की बात दूसरी है। वह व्‍यवस्‍था से अनभिज्ञ है और शापित है।”</verse>
				<verse number="50">निकोदेमुस जो पहले एक बार येशु से मिलने आए थे, उन फरीसियों में से एक था। निकोदेमुस ने उन से कहा,</verse>
				<verse number="51">“क्‍या हमारी व्‍यवस्‍था किसी मनुष्‍य को, जब तक पहले उसकी बात न सुन ले और यह न पता लगा ले कि उसने क्‍या किया है, उसे दोषी ठहराती है?”</verse>
				<verse number="52">उन्‍होंने निकोदेमुस को उत्तर दिया, “कहीं आप भी तो गलीली नहीं हैं? शास्‍त्रों का अनुशीलन कर पता लगा लीजिए कि गलील प्रदेश में नबी नहीं उत्‍पन्न होता।” [</verse>
				<verse number="53">इसके बाद सब अपने-अपने घर चले गए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">परन्‍तु येशु जैतून पहाड़ पर गए।] [</verse>
				<verse number="2">येशु बड़े सबेरे फिर मन्‍दिर में आए। सारी जनता उनके पास इकट्ठी हो गयी और वह बैठ कर लोगों को शिक्षा देने लगे।</verse>
				<verse number="3">उस समय शास्‍त्री और फरीसी व्‍यभिचार में पकड़ी गयी एक स्‍त्री को लाए, और उसे सब लोगों के सामने खड़ा कर</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने येशु से कहा, “गुरुवर! यह स्‍त्री व्‍यभिचार-कर्म में पकड़ी गयी है।</verse>
				<verse number="5">व्‍यवस्‍था में मूसा ने हमें ऐसी स्‍त्रियों को पत्‍थरों से मार डालने का आदेश दिया है। आप इसके विषय में क्‍या कहते हैं?”</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने येशु की परीक्षा लेने के लिए यह कहा, जिससे उन्‍हें उन पर दोष लगाने का कोई आधार मिले। येशु ने झुक कर उँगली से भूमि पर लिखा।</verse>
				<verse number="7">जब वे उन से उत्तर देने के लिए आग्रह करते रहे, तब येशु ने सिर उठा कर उनसे कहा, “तुम में जो निष्‍पाप हो, वह इसे सब से पहले पत्‍थर मारे।”</verse>
				<verse number="8">और वह फिर झुक कर भूमि पर लिखने लगे।</verse>
				<verse number="9">यह सुन कर वे बड़ों से ले कर एक-एक करके बाहर चले गए। केवल येशु और वह स्‍त्री, जो उनके सामने खड़ी थी, रह गए।</verse>
				<verse number="10">तब येशु ने सिर उठा कर उससे कहा, “नारी! वे लोग कहाँ हैं? क्‍या किसी ने भी तुम्‍हें दण्‍ड नहीं दिया?”</verse>
				<verse number="11">उसने उत्तर दिया, “प्रभु! किसी ने भी नहीं।” इस पर येशु ने उससे कहा, “मैं भी तुम्‍हें दण्‍ड नहीं दूँगा। जाओ और अब से फिर पाप नहीं करना ।”]</verse>
				<verse number="12">येशु ने लोगों से फिर कहा, “संसार की ज्‍योति मैं हूँ। जो मेरा अनुसरण करता है, वह अन्‍धकार में कभी नहीं चलेगा वरन् वह जीवन की ज्‍योति प्राप्‍त करेगा।”</verse>
				<verse number="13">फरीसियों ने उनसे कहा, “आप अपने विषय में साक्षी देते हैं। आपकी साक्षी मान्‍य नहीं है।”</verse>
				<verse number="14">येशु ने उत्तर दिया, “मैं अपने विषय में साक्षी देता हूँ। फिर भी मेरी साक्षी मान्‍य है, क्‍योंकि मैं जानता हूँ कि मैं कहाँ से आया और कहाँ जा रहा हूँ। परन्‍तु तुम लोग नहीं जानते कि मैं कहाँ से आया हूँ और कहाँ जा रहा हूँ।</verse>
				<verse number="15">तुम मनुष्‍य की दृष्‍टि से न्‍याय करते हो। मैं किसी का न्‍याय नहीं करता</verse>
				<verse number="16">और यदि न्‍याय भी करूँ, तो मेरा निर्णय सही होगा; क्‍योंकि मैं अकेला नहीं हूँ: पिता, जिसने मुझे भेजा है, मेरे साथ है।</verse>
				<verse number="17">तुम लोगों की व्‍यवस्‍था में लिखा है कि दो व्यक्‍तियों की साक्षी मान्‍य है।</verse>
				<verse number="18">मैं अपने विषय में साक्षी देता हूँ और पिता भी, जिसने मुझे भेजा है, मेरे विषय में साक्षी देता है।”</verse>
				<verse number="19">इस पर उन्‍होंने येशु से कहा, “कहाँ है आपका पिता?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “तुम लोग न तो मुझे जानते हो और न मेरे पिता को। यदि तुम मुझे जानते, तो मेरे पिता को भी जान जाते।”</verse>
				<verse number="20">येशु ने मन्‍दिर में शिक्षा देते हुए कोषागार में यह कहा। किसी ने उन्‍हें गिरफ्‍तार नहीं किया, क्‍योंकि तब तक उनका समय नहीं आया था।</verse>
				<verse number="21">येशु ने लोगों से फिर कहा, “मैं जा रहा हूँ। तुम लोग मुझे ढूँढ़ोगे, किन्‍तु तुम अपने पाप में मर जाओगे। मैं जहाँ जा रहा हूँ, तुम वहाँ नहीं आ सकते।”</verse>
				<verse number="22">इस पर यहूदी धर्मगुरुओं ने कहा, “कहीं यह आत्‍महत्‍या तो नहीं करेगा? यह तो कहता है, ‘मैं जहाँ जा रहा हूँ, तुम वहाँ नहीं आ सकते।’ ”</verse>
				<verse number="23">येशु ने उन से कहा, “तुम लोग नीचे के हो, मैं ऊपर का हूँ। तुम इस संसार के हो, मैं इस संसार का नहीं हूँ।</verse>
				<verse number="24">इसलिए मैंने तुम से कहा कि तुम अपने पापों में मर जाओगे। यदि तुम विश्‍वास नहीं करते कि ‘मैं वह हूँ ’ तो तुम अपने पापों में मर जाओगे।”</verse>
				<verse number="25">तब लोगों ने उन से पूछा, “आप कौन हैं?” येशु ने उत्तर दिया, “वही, जो मैंने आरम्‍भ से तुम से कहा है ।</verse>
				<verse number="26">तुम्‍हारे विषय में मुझे बहुत कुछ कहना है, और निर्णय करना है, किन्‍तु जिसने मुझे भेजा है, वह सच्‍चा है; और जो कुछ मैंने उससे सुना है, वही संसार को बताता हूँ।”</verse>
				<verse number="27">किन्‍तु वे नहीं समझे कि येशु उन से पिता के विषय में कह रहे हैं।</verse>
				<verse number="28">इसलिए येशु ने कहा, “जब तुम लोग मानव-पुत्र को ऊपर उठाओगे, तब यह जान जाओगे कि ‘मैं वह हूँ’ और मैं अपनी ओर से कुछ नहीं करता। परन्‍तु मैं जो कुछ कहता हूँ, वैसे ही कहता हूँ, जैसे पिता ने मुझे सिखाया है।</verse>
				<verse number="29">जिसने मुझे भेजा है, वह मेरे साथ है। उसने मुझ को अकेला नहीं छोड़ा; क्‍योंकि मैं सदा वही करता हूँ, जो उसे अच्‍छा लगता है।”</verse>
				<verse number="30">वह जब ये बातें कह रहे थे तब बहुतों ने उन में विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="31">जिन यहूदियों ने उन में विश्‍वास किया, उन से येशु ने कहा, “यदि तुम मेरे वचन पर दृढ़ रहोगे, तो सचमुच मेरे शिष्‍य सिद्ध होगे।</verse>
				<verse number="32">तुम सत्‍य को जानोगे और सत्‍य तुम्‍हें स्‍वतन्‍त्र करेगा।”</verse>
				<verse number="33">उन्‍होंने उत्तर दिया, “हम अब्राहम की सन्‍तान हैं, हम कभी किसी के गुलाम नहीं रहे। आप यह क्‍या कहते हैं: ‘तुम स्‍वतन्‍त्र हो जाओगे’?”</verse>
				<verse number="34">येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: जो पाप करता रहता है, वह पाप का गुलाम है।</verse>
				<verse number="35">गुलाम सदा घर में नहीं रहता, पुत्र सदा रहता है।</verse>
				<verse number="36">इसलिए यदि पुत्र तुम्‍हें स्‍वतन्‍त्र करे, तो तुम सचमुच स्‍वतन्‍त्र होगे।</verse>
				<verse number="37">“मैं जानता हूँ कि तुम अब्राहम की सन्‍तान हो। फिर भी तुम मुझे मार डालने की ताक में रहते हो, क्‍योंकि मेरा वचन तुम्‍हारे हृदय में घर नहीं कर सका।</verse>
				<verse number="38">मैंने अपने पिता के यहाँ जो देखा है, वही कहता हूँ और तुम लोगों ने अपने पिता से जो सुना है, वही करते हो।”</verse>
				<verse number="39">उन्‍होंने उत्तर दिया, “हमारे पिता अब्राहम हैं।” इस पर येशु ने उन से कहा, “यदि तुम अब्राहम के वंशज होते, तो अब्राहम के सदृश कार्य करते।</verse>
				<verse number="40">परन्‍तु तुम तो मुझे, अर्थात् ऐसे व्यक्‍ति को जिसने परमेश्‍वर से सुना हुआ सत्‍य तुम्‍हें बता दिया, मार डालने की ताक में रहते हो। अब्राहम ने ऐसा नहीं किया।</verse>
				<verse number="41">तुम तो अपने पिता के कार्य कर रहे हो।” उन्‍होंने येशु से कहा, “हम व्‍यभिचार से पैदा नहीं हुए। हमारा एक ही पिता है और वह परमेश्‍वर है।”</verse>
				<verse number="42">येशु ने उन से कहा, “यदि परमेश्‍वर तुम्‍हारा पिता होता, तो तुम मुझ से प्रेम करते, क्‍योंकि मैं परमेश्‍वर से निकला और यहाँ आया हूँ। मैं अपनी इच्‍छा से नहीं आया हूँ, मुझे उसी ने भेजा है।</verse>
				<verse number="43">तुम मेरी बातें क्‍यों नहीं समझते? कारण यह है कि तुम वचन सहन नहीं कर सकते।</verse>
				<verse number="44">“तुम तो अपने पिता शैतान से हो और अपने पिता की इच्‍छा पूरी करना चाहते हो। वह तो प्रारम्‍भ से ही हत्‍यारा था। वह सत्‍य पर स्‍थिर नहीं रहता, क्‍योंकि उसमें सत्‍य है ही नहीं। जब वह झूठ बोलता है, तो अपने ही स्‍वभाव के अनुसार बोलता है; क्‍योंकि वह झूठा है और झूठ का पिता है।</verse>
				<verse number="45">मैं सत्‍य बोलता हूँ, इसलिए तुम मुझ पर विश्‍वास नहीं करते।</verse>
				<verse number="46">तुम में से कौन मुझ पर पाप का दोष लगा सकता है? यदि मैं सत्‍य बोलता हूँ, तो तुम मुझ पर विश्‍वास क्‍यों नहीं करते?</verse>
				<verse number="47">जो परमेश्‍वर का है, वह परमेश्‍वर के वचन सुनता है। तुम लोग इसलिए नहीं सुनते कि तुम परमेश्‍वर के नहीं हो।”</verse>
				<verse number="48">यहुदी धर्मगुरुओं ने येशु से कहा, “क्‍या हमारा यह कहना ठीक नहीं कि तुम सामरी हो और तुम में भूत है?”</verse>
				<verse number="49">येशु ने उत्तर दिया, “मुझ में भूत नहीं है। मैं अपने पिता का आदर करता हूँ, पर तुम मेरा अनादर करते हो</verse>
				<verse number="50">मैं अपना सम्‍मान नहीं चाहता। एक है जो चाहता है, और वही न्‍याय करता है।</verse>
				<verse number="51">मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: यदि कोई मेरे वचन का पालन करेगा, तो वह कभी मृत्‍यु का स्‍वाद नहीं चखेगा।”</verse>
				<verse number="52">धर्मगुरुओं ने कहा, “अब हमें पक्‍का विश्‍वास हो गया है कि तुम में भूत है। अब्राहम और नबी मर गये, किन्‍तु तुम कहते हो, ‘यदि कोई मेरे वचन का पालन करेगा, तो वह कभी मृत्‍यु का स्‍वाद नहीं चखेगा।’</verse>
				<verse number="53">क्‍या तुम हमारे पिता अब्राहम से भी महान् हो? वह मर गये और नबी भी मर गये। तुम अपने को समझते क्‍या हो?”</verse>
				<verse number="54">येशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं स्‍वयं अपना सम्‍मान करता, तो उस सम्‍मान का कोई महत्‍व नहीं होता। मुझे सम्‍मानित करने वाला मेरा पिता है, जिसे तुम अपना परमेश्‍वर कहते हो,</verse>
				<verse number="55">यद्यपि तुम उसे नहीं जानते− पर मैं उसे जानता हूँ। यदि मैं कहता कि उसे नहीं जानता, तो मैं तुम्‍हारी तरह झूठा बन जाता। किन्‍तु मैं उसे जानता हूँ और उसके वचन का पालन करता हूँ।</verse>
				<verse number="56">तुम्‍हारे पूर्वज अब्राहम यह जान कर उल्‍लसित हुए कि वह मेरा दिन देखेंगे और वह उसे देख कर आनन्‍दविभोर हुए।”</verse>
				<verse number="57">धर्मगुरुओं ने उन से कहा, “अभी तुम पचास वर्ष के भी नहीं, और तुम अब्राहम को देख चुके हो!”</verse>
				<verse number="58">येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: अब्राहम के जन्‍म लेने के पहले से ही मैं हूँ।”</verse>
				<verse number="59">इस पर लोगों ने येशु को मारने के लिए पत्‍थर उठाये, किन्‍तु वह छिपकर मन्‍दिर से निकल गये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">मार्ग में येशु ने एक मनुष्‍य को देखा, जो जन्‍म से अन्‍धा था।</verse>
				<verse number="2">उनके शिष्‍यों ने उनसे पूछा, “गुरुजी! किसने पाप किया था, इसने अथवा इसके माता-पिता ने, कि यह अन्‍धा जन्‍मा है?”</verse>
				<verse number="3">येशु ने उत्तर दिया, “न तो इस मनुष्‍य ने पाप किया और न इसके माता-पिता ने। यह इसलिए जन्‍म से अन्‍धा है कि इसमें परमेश्‍वर के कार्य प्रकट हों।</verse>
				<verse number="4">दिन रहते हमें उसके कार्य में लगे रहना चाहिए, जिसने मुझे भेजा है। रात आ रही है, जब कोई भी व्यक्‍ति कार्य नहीं कर सकता।</verse>
				<verse number="5">मैं जब तक संसार में हूँ, तब तक संसार की ज्‍योति हूँ।”</verse>
				<verse number="6">यह कह कर येशु ने भूमि पर थूका, थूक से मिट्टी का लेप बनाया और वह लेप अन्‍धे की आँखों पर लगा कर</verse>
				<verse number="7">उससे कहा, “जाओ, शीलोह के कुण्‍ड में धो लो।” शीलोह का अर्थ है ‘प्रेषित’। वह मनुष्‍य गया। उसने वहाँ आँखें धोईं और वह देखता हुआ लौटा।</verse>
				<verse number="8">उसके पड़ोसी और वे लोग, जो उसे पहले भीख माँगते देखा करते थे, बोले, “क्‍या यह वही नहीं है, जो बैठकर भीख माँगा करता था?”</verse>
				<verse number="9">कुछ लोगों ने कहा, “हाँ, यह वही है।” कुछ ने कहा, “नहीं, यह उस-जैसा कोई और है।” उसने कहा, “मैं वही हूँ।”</verse>
				<verse number="10">इस पर लोगों ने उससे पूछा, “तो, तुम्‍हारी आँखें कैसे खुलीं?”</verse>
				<verse number="11">उसने उत्तर दिया, “जो मनुष्‍य येशु कहलाते हैं, उन्‍होंने मिट्टी का लेप बनाया और उसे मेरी आँखों पर लगा कर कहा, ‘शीलोह के कुण्‍ड पर जाओ और धो लो।’ मैं गया और धोने के बाद देखने लगा।”</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने उससे पूछा, “वह कहाँ है?” उसने उत्तर दिया, “मैं नहीं जानता।”</verse>
				<verse number="13">लोग उस मनुष्‍य को, जो पहले अन्‍धा था, फरीसियों के पास ले गये।</verse>
				<verse number="14">जिस दिन येशु ने मिट्टी का लेप बना कर उसकी आँखें खोली थीं, वह विश्राम का दिन था।</verse>
				<verse number="15">फरीसियों ने उससे फिर पूछा कि वह कैसे देखने लगा। उसने उनसे कहा, “उन्‍होंने मेरी आँखों पर मिट्टी लगायी, मैंने आँखें धोईं और अब मैं देख रहा हूँ।”</verse>
				<verse number="16">इस पर कुछ फरीसियों ने कहा, “वह मनुष्‍य परमेश्‍वर के यहाँ से नहीं आया है; क्‍योंकि वह विश्राम-दिवस के नियम का पालन नहीं करता।” कुछ लोगों ने कहा, “पापी मनुष्‍य ऐसे आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न कैसे दिखा सकता है?” इस तरह उनमें मतभेद हो गया।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने फिर अन्‍धे से पूछा, “जिस मनुष्‍य ने तुम्‍हारी आँखें खोली हैं, उसके विषय में तुम क्‍या कहते हो?” उसने उत्तर दिया, “वह नबी है।”</verse>
				<verse number="18">यहूदी धर्मगुरुओं को विश्‍वास नहीं हो रहा था कि वह अन्‍धा था और अब देखने लगा है। इसलिए उन्‍होंने उसके माता-पिता को बुलाया</verse>
				<verse number="19">और उनसे पूछा, “क्‍या यह तुम्‍हारा पुत्र है, जिसके विषय में तुम यह कहते हो कि यह जन्‍म से अन्‍धा था? तो अब यह कैसे देखने लगा है?”</verse>
				<verse number="20">उसके माता-पिता ने उत्तर दिया, “हम जानते हैं कि यह हमारा पुत्र है और यह जन्‍म से अन्‍धा था;</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु अब यह कैसे देखने लगा है, हम यह नहीं जानते। हम यह भी नहीं जानते कि किसने इसकी आँखें खोली हैं। यह सयाना है, इसी से पूछ लीजिए। यह अपने विषय में स्‍वयं ही बताएगा।”</verse>
				<verse number="22">उसके माता-पिता ने यह इसलिए कहा कि वे धर्मगुरुओं से डरते थे। यहूदी धर्मगुरु यह तय कर चुके थे कि यदि कोई येशु को मसीह मानेगा, तो वह सभागृह से बहिष्‍कृत कर दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="23">इसलिए उसके माता-पिता ने कहा, “यह सयाना है, इसी से पूछ लीजिए।”</verse>
				<verse number="24">अत: फरीसियों ने उसे, जो पहले अन्‍धा था, दूसरी बार बुलाया और उससे कहा, “परमेश्‍वर की स्‍तुति करो। हम जानते हैं कि वह मनुष्‍य पापी है।”</verse>
				<verse number="25">उसने उत्तर दिया, “वह पापी है या नहीं, इसके बारे में मैं कुछ नहीं जानता। मैं केवल एक बात जानता हूँ कि मैं अन्‍धा था और अब देख रहा हूँ।”</verse>
				<verse number="26">इस पर उन्‍होंने उससे फिर पूछा, “उसने तुम्‍हारे साथ क्‍या किया? उसने तुम्‍हारी आँखें कैसे खोलीं?”</verse>
				<verse number="27">उसने उत्तर दिया, “मैं आप लोगों को बता चुका हूँ, लेकिन आपने सुना ही नहीं! अब आप फिर क्‍यों सुनना चाहते हैं? क्‍या आप लोग भी उनके शिष्‍य बनना चाहते हैं?”</verse>
				<verse number="28">वे उसे बुरा-भला कहते हुए बोले, “तू उसका शिष्‍य होगा! हम तो मूसा के शिष्‍य हैं।</verse>
				<verse number="29">हम जानते हैं कि परमेश्‍वर ने मूसा से बात की है, किन्‍तु उस मनुष्‍य के विषय हम नहीं जानते कि वह कहाँ से आया है।”</verse>
				<verse number="30">उसने उन्‍हें उत्तर दिया, “यही तो आश्‍चर्य की बात है। उन्‍होंने मेरी आँखें खोली हैं और आप लोग यह भी नहीं जानते कि वह कहाँ से आए हैं।</verse>
				<verse number="31">हम जानते हैं कि परमेश्‍वर पापियों की नहीं सुनता। वह उन लोगों की सुनता है, जो उसके भक्‍त हैं और उसकी इच्‍छा पूरी करते हैं।</verse>
				<verse number="32">यह कभी सुनने में नहीं आया कि किसी ने जन्‍मान्‍ध की आँखें खोली हों।</verse>
				<verse number="33">यदि यह मनुष्‍य परमेश्‍वर के यहाँ से नहीं आए होते, तो वह कुछ भी नहीं कर सकते थे।”</verse>
				<verse number="34">उन्‍होंने उससे कहा, “तू तो बिलकुल पाप में जन्‍मा है और हमें सिखाता है?” और उन्‍होंने उसे बाहर निकाल दिया।</verse>
				<verse number="35">येशु ने सुना कि फरीसियों ने उसे बाहर निकाल दिया है; इसलिए मिलने पर उन्‍होंने उससे कहा, “क्‍या तुम मानव-पुत्र में विश्‍वास करते हो?”</verse>
				<verse number="36">उसने उत्तर दिया, “महोदय! मुझे बता दीजिए कि वह कौन है, जिससे मैं उसमें विश्‍वास कर सकूँ”।</verse>
				<verse number="37">येशु ने उससे कहा, “तुम ने उसे देखा है और जो तुम से बातें कर रहा है, वह वही है।”</verse>
				<verse number="38">उसने उन्‍हें दण्‍डवत् करते हुए कहा, “प्रभु! मैं विश्‍वास करता हूँ।”</verse>
				<verse number="39">येशु ने कहा, “मैं संसार में न्‍याय के लिए आया हूँ, जिससे जो अन्‍धे हैं, वे देखने लगें और जो देखते हैं, वे अन्‍धे हो जाएँ।”</verse>
				<verse number="40">जो फरीसी उनके साथ थे, वे यह सुन कर बोले, “क्‍या हम भी अन्‍धे हैं?”</verse>
				<verse number="41">येशु ने उन से कहा, “यदि तुम लोग अन्‍धे होते, तो तुम्‍हें पाप नहीं लगता, परन्‍तु तुम तो कहते हो कि हम देखते हैं; इसलिए तुम्‍हारा पाप बना रहता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">“मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: जो फाटक से भेड़शाला में प्रवेश नहीं करता, बल्‍कि दूसरे रास्‍ते से चढ़ कर आता है, वह चोर और डाकू है।</verse>
				<verse number="2">जो फाटक से प्रवेश करता है, वही भेड़ों का चरवाहा है</verse>
				<verse number="3">और उसके लिए द्वारपाल फाटक खोल देता है। भेड़ें उसकी आवाज पहचानती हैं। वह नाम ले-ले कर अपनी भेड़ों को बुलाता और बाहर ले जाता है।</verse>
				<verse number="4">अपनी सब भेड़ों को बाहर निकाल लेने के बाद वह उनके आगे-आगे चलता है और भेड़ें उसके पीछे-पीछे आती हैं, क्‍योंकि वे उसकी आवाज पहचानती हैं।</verse>
				<verse number="5">वे अपरिचित के पीछे-पीछे नहीं चलेंगी, बल्‍कि उससे दूर भागेंगी; क्‍योंकि वे अपरिचितों की आवाज नहीं पहचानतीं।”</verse>
				<verse number="6">येशु ने लोगों को यह दृष्‍टान्‍त सुनाया, किन्‍तु उन्‍होंने नहीं समझा कि वह उनसे क्‍या कह रहे हैं।</verse>
				<verse number="7">इसलिए येशु ने फिर उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: भेड़शाला का द्वार मैं हूँ।</verse>
				<verse number="8">जो मुझ से पहले आए, वे सब चोर और डाकू हैं; किन्‍तु भेड़ों ने उनकी नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="9">मैं ही द्वार हूँ। यदि कोई मुझ से हो कर प्रवेश करेगा तो उसे मुक्‍ति प्राप्‍त होगी। वह भीतर-बाहर आया-जाया करेगा और उसे चरागाह मिलेगा।</verse>
				<verse number="10">“चोर केवल चुराने, मारने और नष्‍ट करने आता है। मैं इसलिए आया हूँ कि वे जीवन प्राप्‍त करें− बल्‍कि प्रचुरता से जीवन प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="11">“अच्‍छा चरवाहा मैं हूँ। अच्‍छा चरवाहा भेड़ों के लिए अपना प्राण अर्पित करता है।</verse>
				<verse number="12">मजदूर, जो न चरवाहा है और न भेड़ों का मालिक, भेड़िये को आते देख भेड़ों को छोड़ कर भाग जाता है और भेड़िया उन्‍हें पकड़ता और तितर-बितर कर देता है।</verse>
				<verse number="13">मजदूर भाग जाता है, क्‍योंकि वह तो मजदूर है और उसे भेड़ों की कोई चिन्‍ता नहीं।</verse>
				<verse number="14">“अच्‍छा चरवाहा मैं हूँ। जिस तरह पिता मुझे जानता है और मैं पिता को जानता हूँ, उसी तरह मैं अपनी भेड़ों को जानता हूँ और मेरी भेड़ें मुझे जानती हैं। मैं भेड़ों के लिए अपना प्राण अर्पित करता हूँ।</verse>
				<verse number="15"></verse>
				<verse number="16">मेरी और भी भेड़ें हैं, जो इस भेड़शाला की नहीं हैं। मुझे उन्‍हें भी लाना है। वे मेरी आवाज सुनेंगी। तब एक ही झुण्‍ड होगा और एक ही चरवाहा।</verse>
				<verse number="17">“पिता मुझ से इसलिए प्रेम करता है कि मैं अपना प्राण अर्पित करता हूँ ताकि मैं उसे फिर प्राप्‍त करूँ।</verse>
				<verse number="18">कोई मुझ से मेरा प्राण नहीं छीन सकता; मैं स्‍वयं उसे अर्पित करता हूँ। मुझे अपना प्राण अर्पित करने और उसे फिर प्राप्‍त करने का अधिकार है। मुझे अपने पिता की ओर से यह आदेश मिला है।”</verse>
				<verse number="19">येशु के इन वचनों के कारण उन यहूदियों में फिर मतभेद हो गया।</verse>
				<verse number="20">बहुत-से लोग कहते थे, “उसमें भूत है। वह प्रलाप करता है। तुम उसकी क्‍यों सुनते हो?”</verse>
				<verse number="21">कुछ लोग कहते थे, “ये वचन भूतग्रस्‍त मनुष्‍य के नहीं हैं। क्‍या भूत अन्‍धों की आँखें खोल सकता है?”</verse>
				<verse number="22">उन दिनों यरूशलेम में मन्‍दिर का प्रतिष्‍ठान-पर्व मनाया जा रहा था। शीत ऋतु का समय था।</verse>
				<verse number="23">येशु मन्‍दिर में सुलेमान के मण्‍डप में टहल रहे थे।</verse>
				<verse number="24">यहूदी धर्मगुरुओं ने उन्‍हें घेर लिया और कहा, “आप हमें कब तक असमंजस में रखे रहेंगे? यदि आप मसीह हैं, तो हमें स्‍पष्‍ट शब्‍दों में बता दीजिए।”</verse>
				<verse number="25">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “मैंने तुम लोगों को बताया और तुम विश्‍वास नहीं करते। जो कार्य मैं अपने पिता के नाम पर करता हूँ, वे ही मेरे विषय में साक्षी देते हैं।</verse>
				<verse number="26">किन्‍तु तुम विश्‍वास नहीं करते, क्‍योंकि तुम मेरी भेड़ों में से नहीं हो।</verse>
				<verse number="27">मेरी भेड़ें मेरी आवाज पहचानती हैं। मैं उन्‍हें जानता हूँ और वे मेरा अनुसरण करती हैं।</verse>
				<verse number="28">मैं उन्‍हें शाश्‍वत जीवन प्रदान करता हूँ। वे कभी नष्‍ट नहीं होंगी और उन्‍हें मेरे हाथ से कोई नहीं छीन सकेगा।</verse>
				<verse number="29">जो कुछ मेरे पिता ने मुझे दिया है, वह सब से महान् है और उसे पिता के हाथ से कोई नहीं छीन सकता।</verse>
				<verse number="30">मैं और पिता एक हैं।”</verse>
				<verse number="31">धर्मगुरुओं ने येशु को मार डालने के लिए फिर पत्‍थर उठाए।</verse>
				<verse number="32">येशु ने उन से कहा, “मैंने अपने पिता की ओर से तुम लोगों के सामने बहुत-से अच्‍छे कार्य किये हैं। उन में किस कार्य के लिए मुझे पत्‍थरों से मार डालना चाहते हो?”</verse>
				<verse number="33">धर्मगुरुओं ने उत्तर दिया, “किसी अच्‍छे कार्य के लिए नहीं, बल्‍कि ईश-निन्‍दा के लिए हम तुम को पत्‍थरों से मार डालना चाहते हैं; क्‍योंकि तुम मनुष्‍य हो कर अपने को परमेश्‍वर मानते हो।”</verse>
				<verse number="34">येशु ने कहा, “क्‍या तुम लोगों की व्‍यवस्‍था में यह नहीं लिखा है, ‘मैंने कहा: तुम ईश्‍वर हो’?</verse>
				<verse number="35">जिन को परमेश्‍वर का सन्‍देश दिया गया था, यदि व्‍यवस्‍था ने उन को ईश्‍वर कहा − और धर्मग्रन्‍थ की बात टल नहीं सकती −</verse>
				<verse number="36">तो जिसे पिता ने पवित्र ठहरा कर संसार में भेजा है, उससे तुम लोग यह कैसे कहते हो, ‘तुम ईश-निन्‍दा करते हो’; क्‍योंकि मैंने कहा, ‘मैं परमेश्‍वर का पुत्र हूँ’?</verse>
				<verse number="37">“यदि मैं अपने पिता के कार्य नहीं करता, तो मुझ पर विश्‍वास न करो।</verse>
				<verse number="38">किन्‍तु यदि मैं उन्‍हें करता हूँ, तो मुझ पर विश्‍वास नहीं करने पर भी तुम कार्यों पर ही विश्‍वास करो, जिससे तुम यह जान जाओ और समझ लो कि पिता मुझ में है और मैं पिता में हूँ।”</verse>
				<verse number="39">इस पर उन्‍होंने फिर येशु को गिरफ्‍तार करने का प्रयत्‍न किया, परन्‍तु वह उनके हाथ से निकल गये।</verse>
				<verse number="40">येशु यर्दन नदी के पार उस जगह लौट गये, जहाँ पहले योहन बपतिस्‍मा दिया करते थे, और वह वहीं रहे।</verse>
				<verse number="41">बहुत लोग उनके पास आए। वे कहते थे, “योहन ने तो कोई आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न नहीं दिखाया, परन्‍तु उन्‍होंने इनके विषय में जो कुछ कहा, वह सब सच निकला।”</verse>
				<verse number="42">और वहाँ बहुतों ने येशु पर विश्‍वास किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">लाजर नामक एक व्यक्‍ति बीमार पड़ गया। वह मरियम और उसकी बहिन मार्था के गाँव बेतनियाह का निवासी था।</verse>
				<verse number="2">यह वही मरियम थी, जिसने इत्र से प्रभु का अभ्‍यंजन किया और अपने केशों से उनके चरण पोंछे थे। उसका भाई लाजर बीमार था।</verse>
				<verse number="3">दोनों बहिनों ने येशु को समाचार भेजा, “प्रभु! देखिए, जिसे आप प्‍यार करते हैं, वह बीमार है।”</verse>
				<verse number="4">येशु ने यह सुन कर कहा, “इस बीमारी का अन्‍त मृत्‍यु नहीं, बल्‍कि यह परमेश्‍वर की महिमा के लिए है। इसके द्वारा परमेश्‍वर का पुत्र महिमान्‍वित होगा।”</verse>
				<verse number="5">येशु मार्था, उसकी बहिन मरियम और लाजर से प्रेम करते थे।</verse>
				<verse number="6">यह सुन कर कि लाजर बीमार है, वह जहाँ थे, वहाँ और दो दिन ठहर गये;</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु इसके बाद उन्‍होंने अपने शिष्‍यों से कहा, “आओ! हम फिर यहूदा प्रदेश को चलें।”</verse>
				<verse number="8">शिष्‍य बोले, “गुरुवर! कुछ ही दिन पहले वहाँ के लोग आप को पत्‍थरों से मार डालना चाहते थे और आप फिर वहीं जा रहे हैं?”</verse>
				<verse number="9">येशु ने उत्तर दिया, “क्‍या दिन के बारह घण्‍टे नहीं होते? जो दिन में चलते हैं, वे ठोकर नहीं खाते, क्‍योंकि वे इस संसार के प्रकाश को देखते हैं।</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु जो रात में चलते हैं, वे ठोकर खाते हैं, क्‍योंकि उनमें प्रकाश नहीं होता।”</verse>
				<verse number="11">इतना कहने के बाद वह फिर उन से बोले, “हमारा मित्र लाजर सो गया है। किन्‍तु मैं उसे नींद से जगाने जा रहा हूँ।”</verse>
				<verse number="12">शिष्‍यों ने कहा, “प्रभु! यदि वह सो रहा है, तो स्‍वस्‍थ हो जाएगा।”</verse>
				<verse number="13">येशु ने यह उसकी मृत्‍यु के विषय में कहा था, लेकिन उनके शिष्‍यों ने समझा कि वह नींद के विश्राम के विषय में कह रहे हैं।</verse>
				<verse number="14">इसलिए येशु ने उन से स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा, “लाजर मर गया है,</verse>
				<verse number="15">और मैं तुम्‍हारे कारण प्रसन्न हूँ कि मैं वहाँ नहीं था, जिससे तुम लोग विश्‍वास कर सको। आओ, हम उसके पास चलें।”</verse>
				<verse number="16">इस पर थोमस ने, जो दिदिमुस कहलाता था, अपने सहशिष्‍यों से कहा, “आओ, हम भी इनके साथ मरने को चलें।”</verse>
				<verse number="17">वहाँ पहुँचने पर येशु को पता चला कि लाजर को कबर में दफनाए चार दिन हो चुके हैं।</verse>
				<verse number="18">बेतनियाह यरूशलेम के समीप, लगभग तीन किलोमीटर दूर था।</verse>
				<verse number="19">इसलिए भाई की मृत्‍यु पर संवेदना प्रकट करने के लिए यहूदा प्रदेश के बहुत-से लोग मार्था और मरियम से मिलने आए थे।</verse>
				<verse number="20">ज्‍यों ही मार्था ने यह सुना कि येशु आ रहे हैं, वह उन से मिलने गयी। किन्‍तु मरियम घर में ही बैठी रही।</verse>
				<verse number="21">मार्था ने येशु से कहा, “प्रभु! यदि आप यहाँ होते, तो मेरा भाई नहीं मरता।</verse>
				<verse number="22">और मैं जानती हूँ कि आप अब भी परमेश्‍वर से जो कुछ मागेंगे, परमेश्‍वर आप को वही प्रदान करेगा।”</verse>
				<verse number="23">येशु ने उस से कहा, “तुम्‍हारा भाई फिर जी उठेगा।”</verse>
				<verse number="24">मार्था ने उत्तर दिया, “मैं जानती हूँ कि वह अन्‍तिम दिन पुनरुत्‍थान के समय फिर जी उठेगा”।</verse>
				<verse number="25">येशु ने कहा, “पुनरुत्‍थान और जीवन मैं हूँ। जो मुझ में विश्‍वास करता है, वह मरने पर भी जीवित रहेगा</verse>
				<verse number="26">और जो जीवित है, तथा मुझ में विश्‍वास करता है, वह कभी नहीं मरेगा। क्‍या तुम इस बात पर विश्‍वास करती हो?”</verse>
				<verse number="27">उसने उत्तर दिया, “हाँ, प्रभु! मैं विश्‍वास करती हूँ कि आप ही मसीह, परमेश्‍वर के पुत्र हैं, जो संसार में आने वाले थे।”</verse>
				<verse number="28">वह यह कह कर चली गयी और अपनी बहिन मरियम को बुला कर उसने चुपके से उससे कहा, “गुरुवर यहाँ हैं और तुम को बुला रहे हैं।”</verse>
				<verse number="29">यह सुनते ही वह उठ खड़ी हुई और येशु से मिलने गयी।</verse>
				<verse number="30">येशु अब तक गाँव नहीं पहुँचे थे। वह उसी स्‍थान पर थे, जहाँ मार्था उन से मिली थी।</verse>
				<verse number="31">जो लोग संवेदना प्रकट करने के लिए मरियम के साथ घर में थे, वे यह देख कर कि वह अचानक उठ कर बाहर चली गयी, उसके पीछे हो लिये; क्‍योंकि उन्‍होंने समझा कि वह कबर पर रोने जा रही है।</verse>
				<verse number="32">मरियम उस जगह पहुँची, जहाँ येशु थे। उन्‍हें देखते ही वह उनके चरणों पर गिर पड़ी और बोली, “प्रभु! यदि आप यहाँ होते, तो मेरा भाई नहीं मरता।”</verse>
				<verse number="33">येशु, उसे और उसके साथ आए हुए लोगों को रोते देख कर, बहुत व्‍याकुल हो उठे और गहरी साँस ले कर</verse>
				<verse number="34">बोले, “तुम लोगों ने उसे कहाँ रखा है?” उन्‍होंने कहा, “प्रभु! आइए और देखिए।”</verse>
				<verse number="35">येशु रो पड़े।</verse>
				<verse number="36">इस पर लोगों ने कहा, देखो! यह उसे कितना प्‍यार करते थे”;</verse>
				<verse number="37">किन्‍तु उनमें से कुछ बोले, “इन्‍होंने तो अन्‍धे की आँखें खोलीं। क्‍या वह इतना नहीं कर सके कि यह मनुष्‍य नहीं मरता?”</verse>
				<verse number="38">येशु ने फिर गहरी साँस ली और कबर पर आए। वह कबर एक गुफा थी, जिसके मुँह पर पत्‍थर रखा हुआ था।</verse>
				<verse number="39">येशु ने कहा, “पत्‍थर हटा दो।” मृतक की बहिन मार्था ने उन से कहा, “प्रभु! अब उसमें से दुर्गन्‍ध आती होगी; क्‍योंकि उसे मरे चार दिन हो चुके हैं।”</verse>
				<verse number="40">येशु ने उसे उत्तर दिया, “क्‍या मैंने तुम से यह नहीं कहा कि यदि तुम विश्‍वास करोगी, तो परमेश्‍वर की महिमा देखोगी?”</verse>
				<verse number="41">इस पर लोगों ने पत्‍थर हटा दिया। येशु ने आँखें ऊपर उठा कर कहा, “पिता! मैं तुझे धन्‍यवाद देता हूँ; तूने मेरी प्रार्थना सुन ली है।</verse>
				<verse number="42">मैं जानता था कि तू सदा मेरी प्रार्थना सुनता है। किन्‍तु मैंने आसपास खड़े लोगों के कारण ऐसा कहा है, जिससे वे विश्‍वास करें कि तूने मुझे भेजा है।”</verse>
				<verse number="43">यह कह कर येशु ने ऊंचे स्‍वर से पुकारा, “लाजर! बाहर निकल आओ!”</verse>
				<verse number="44">मृतक बाहर निकल आया। उसके हाथ और पैर पट्टियों से बंधे हुए थे और उसके मुख पर अंगोछा लपेटा हुआ था। येशु ने लोगों से कहा, “इसके बन्‍धन खोल दो और इसे जाने दो।”</verse>
				<verse number="45">जो लोग मरियम से मिलने आए थे और जिन्‍होंने येशु का यह कार्य देखा, उनमें से बहुतों ने येशु में विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="46">परन्‍तु उनमें से कुछ व्यक्‍तियों ने फरीसियों के पास जा कर बताया कि येशु ने क्‍या किया है।</verse>
				<verse number="47">तब महापुरोहितों और फरीसियों ने धर्म-महासभा बुला कर कहा, “हम क्‍या करें? यह मनुष्‍य बहुत आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न दिखा रहा है।</verse>
				<verse number="48">यदि हम उसे ऐसा करते रहने देंगे, तो सब उसमें विश्‍वास कर लेंगे और रोमन लोग आ कर हमारा मन्‍दिर और हमारी जाति को नष्‍ट कर देंगे।”</verse>
				<verse number="49">उन में से एक ने, जिसका नाम काइफा था और जो उस वर्ष प्रधान महापुरोहित था, उन से कहा, “आप लोग कुछ भी नहीं जानते</verse>
				<verse number="50">और न आप समझते हैं कि आपका कल्‍याण इसमें है कि जनता के लिए केवल एक मनुष्‍य मरे और समस्‍त जाति नष्‍ट न हो।”</verse>
				<verse number="51">उसने यह बात अपनी ओर से नहीं कही। किन्‍तु उसने उस वर्ष के प्रधान महापुरोहित के रूप में नबूवत की कि येशु यहूदी जाति के लिए मरेंगे</verse>
				<verse number="52">और न केवल यहूदी जाति के लिए, बल्‍कि इसलिए भी कि वह परमेश्‍वर की बिखरी हुई सन्‍तान को एकत्र कर एक करें।</verse>
				<verse number="53">उसी दिन से वे येशु को मार डालने का षड्‍यन्‍त्र रचने लगे।</verse>
				<verse number="54">इसलिए येशु ने उस समय से यहूदा प्रदेश में प्रकट रूप से आना-जाना बन्‍द कर दिया। वह निर्जन प्रदेश के निकटवर्ती क्षेत्र के एफ्रइम नामक नगर को चले गये और वहाँ अपने शिष्‍यों के साथ रहने लगे।</verse>
				<verse number="55">यहूदियों का पास्‍का (फसह) पर्व निकट था। बहुत लोग पर्व से पहले अपने-आप को शुद्ध करने के लिए देहात से यरूशलेम आए।</verse>
				<verse number="56">वे येशु को ढूँढ़ रहे थे और मन्‍दिर में खड़े हुए आपस में बात कर रहे थे, “आपका क्‍या विचार है? क्‍या वह पर्व के लिए नहीं आ रहे हैं?”</verse>
				<verse number="57">महापुरोहितों और फरीसियों ने येशु को गिरफ्‍तार करने के उद्देश्‍य से यह आदेश दिया था कि यदि किसी व्यक्‍ति को मालूम हो जाए कि येशु कहाँ हैं, तो वह इसकी सूचना उनको दे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">पास्‍का (फसह) पर्व के छ: दिन पहले येशु बेतनियाह गाँव में आए। वहाँ लाजर रहता था, जिसे उन्‍होंने मृतकों में से पुनर्जीवित किया था।</verse>
				<verse number="2">लोगों ने वहाँ येशु के सम्‍मान में एक भोज का आयोजन किया। मार्था परोस रही थी। येशु के साथ भोजन करने वालों में लाजर भी था।</verse>
				<verse number="3">मरियम ने तीन सौ ग्राम असली जटामांसी का बहुमूल्‍य इत्र ले कर येशु के चरणों का विलेपन किया और अपने केशों से उनके चरण पोंछे। इत्र की सुगन्‍ध से सारा घर महक उठा।</verse>
				<verse number="4">इस पर येशु का एक शिष्‍य, यूदस इस्‍करियोती, जो उनके साथ विश्‍वासघात करने वाला था, यह बोला,</verse>
				<verse number="5">“यह इत्र तीन सौ चाँदी के सिक्‍कों में बेच कर इस से प्राप्‍त धन गरीबों में क्‍यों नहीं बाँटा गया?”</verse>
				<verse number="6">उसने यह इसलिए नहीं कहा कि उसे गरीबों की चिन्‍ता थी, बल्‍कि इसलिए कि वह चोर था। उसके पास थैली रहती थी और उस में जो डाला जाता था, वह उसे निकाल लेता था।</verse>
				<verse number="7">येशु ने कहा, “इसे छोड़ दो। इसे यह कार्य मेरे गाड़े जाने के दिन के लिए करने दो ।</verse>
				<verse number="8">गरीब तो सदा तुम्‍हारे साथ रहेंगे, किन्‍तु मैं सदा तुम्‍हारे साथ नहीं रहूँगा।”</verse>
				<verse number="9">यहूदा प्रदेश के एक विशाल जनसमूह को पता चला कि येशु वहाँ हैं। वे येशु के कारण ही नहीं, बल्‍कि उस लाजर को भी देखने आये, जिसे येशु ने मृतकों में से पुनर्जीवित किया था।</verse>
				<verse number="10">महापुरोहितों ने लाजर को भी मार डालने का निश्‍चय किया,</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि उसके कारण अनेक लोग उनसे अलग हो गए और येशु पर विश्‍वास करने लगे।</verse>
				<verse number="12">दूसरे दिन, पर्व के लिए आए हुए विशाल जनसमूह ने सुना कि येशु यरूशलेम आ रहे हैं।</verse>
				<verse number="13">इसलिए वे खजूर की डालियाँ लिये उनका स्‍वागत करने निकले। वे यह नारा लगा रहे थे, “जय हो! जय हो! धन्‍य है वह, जो प्रभु के नाम पर आता है! धन्‍य है, इस्राएल का राजा!”</verse>
				<verse number="14">येशु को गदही का बछेरू मिला और वह उस पर सवार हो गये, जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है:</verse>
				<verse number="15">“सियोन नगर! नहीं डरना! देख, तेरा राजा, गदही के बछेरू पर सवार हो कर, तेरे पास आ रहा है।”</verse>
				<verse number="16">येशु के शिष्‍य पहले यह नहीं समझे थे, परन्‍तु येशु के महिमान्‍वित हो जाने के पश्‍चात् उन्‍हें याद आया कि यह उनके विषय में लिखा हुआ था और लोगों ने उनके साथ ऐसा ही किया था।</verse>
				<verse number="17">जब येशु ने लाजर को कबर से बाहर बुला कर मृतकों में से जिलाया था, उस समय जो लोग उनके साथ थे, वे उस घटना की साक्षी दे रहे थे।</verse>
				<verse number="18">इसलिए बहुत लोग येशु का स्‍वागत करने निकले थे । उन्‍होंने सुना था कि येशु ने यह आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न दिखाया था।</verse>
				<verse number="19">यह सब देख कर फरीसियों ने एक दूसरे से कहा, “देख रहे हो न, तुमसे कुछ नहीं हो सका। देखो, सारा संसार उस के पीछे चल पड़ा है।”</verse>
				<verse number="20">जो लोग पर्व के अवसर पर आराधना करने आए थे, उनमें कुछ यूनानी थे।</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने फिलिप के पास आ कर यह निवेदन किया, “महाशय! हम येशु से मिलना चाहते हैं।” फिलिप गलील प्रदेश के बेतसैदा नगर का निवासी था।</verse>
				<verse number="22">वह गया और उसने अन्‍द्रेयास को यह बताया। तब अन्‍द्रेयास तथा फिलिप गये और उन्‍होंने येशु को इसकी सूचना दी।</verse>
				<verse number="23">येशु ने उनसे कहा, “वह समय आ गया है, जब मानव-पुत्र महिमान्‍वित किया जाएगा।</verse>
				<verse number="24">मैं तुम से सच-सच कहता हूँ− जब तक गेहूँ का दाना मिट्टी में गिर कर नहीं मर जाता, तब तक वह अकेला ही रहता है; परन्‍तु यदि वह मर जाता है, तो बहुत फल देता है।</verse>
				<verse number="25">जो अपने प्राण को प्‍यार करता है, वह उसको नष्‍ट करता है और जो इस संसार में अपने प्राण से बैर करता है, वह उसे शाश्‍वत जीवन के लिए सुरक्षित रखता है।</verse>
				<verse number="26">यदि कोई मेरी सेवा करना चाहता है, तो वह मेरा अनुसरण करे। जहाँ मैं हूँ, वहीं मेरा सेवक भी होगा। यदि कोई मेरी सेवा करे, तो पिता उसका सम्‍मान करेगा।</verse>
				<verse number="27">“अब मेरी आत्‍मा व्‍याकुल है। क्‍या मैं यह कहूँ, ‘पिता! इस घड़ी के संकट से मुझे बचा’? किन्‍तु इसी कारण मैं इस घड़ी तक पहुँचा हूँ।</verse>
				<verse number="28">पिता! अपने नाम की महिमा कर।” उसी समय स्‍वर्ग से यह वाणी सुनाई पड़ी, “मैंने अपने नाम की महिमा की है, और फिर उसकी महिमा करूँगा।”</verse>
				<verse number="29">आसपास खड़े लोग यह सुन कर बोले, “बादल गरजा।” कुछ लोगों ने कहा, “एक स्‍वर्गदूत ने उनसे कुछ कहा।”</verse>
				<verse number="30">येशु ने उत्तर दिया, “यह वाणी मेरे लिए नहीं, बल्‍कि तुम लोगों के लिए हुई है।</verse>
				<verse number="31">अब इस संसार का न्‍याय हो रहा है। अब इस संसार का अधिपति निकाल दिया जाएगा।</verse>
				<verse number="32">और मैं, जब भूमि से ऊपर उठाया जाऊंगा, तब सब मनुष्‍यों को अपनी ओर आकर्षित करूँगा।”</verse>
				<verse number="33">इन शब्‍दों के द्वारा येशु ने संकेत किया कि उनकी मृत्‍यु किस प्रकार की होगी।</verse>
				<verse number="34">लोगों ने उन्‍हें उत्तर दिया, “व्‍यवस्‍था हमें यह शिक्षा देती है कि मसीह सदा रहेंगे। फिर आप यह क्‍या कहते हैं कि मानव-पुत्र को ऊपर उठाया जाना अनिवार्य है? यह मानव-पुत्र कौन है?”</verse>
				<verse number="35">इस पर येशु ने उनसे कहा, “अब थोड़े ही समय तक ज्‍योति तुम्‍हारे बीच रहेगी। जब तक ज्‍योति तुम्‍हारे पास है, आगे बढ़ते रहो। कहीं ऐसा न हो कि अन्‍धकार तुम को घेर ले। जो अन्‍धकार में चलता है, वह नहीं जानता कि वह कहाँ जा रहा है।</verse>
				<verse number="36">जब तक ज्‍योति तुम्‍हारे पास है, ज्‍योति में विश्‍वास करो, जिससे तुम ज्‍योति की संतान बन सको।” येशु यह कह कर चले गये और उनकी आँखों से छिप गये।</verse>
				<verse number="37">यद्यपि येशु ने उनके सामने इतने आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न दिखाए थे, तो भी उन्‍होंने येशु में विश्‍वास नहीं किया।</verse>
				<verse number="38">यह अनिवार्य था कि नबी यशायाह का यह कथन पूरा हो जाए: ‘प्रभु! किसने हमारे सन्‍देश पर विश्‍वास किया? किस पर प्रभु का बाहुबल प्रकट हुआ?”</verse>
				<verse number="39">वे इस कारण विश्‍वास नहीं कर सके; क्‍योंकि यशायाह ने यह भी कहा है:</verse>
				<verse number="40">“परमेश्‍वर ने उनकी आँखों को अन्‍धा कर दिया और उनकी बुद्धि कुण्‍ठित कर दी है। परमेश्‍वर ने कहा: कहीं ऐसा न हो कि वे आँखों से देखें, बुद्धि से समझें और मेरी ओर लौट आएँ और मैं उन्‍हें स्‍वस्‍थ कर दूँ।”</verse>
				<verse number="41">यशायाह ने यह इसलिए बताया कि उन्‍होंने स्‍वयं येशु की महिमा देखी थी और उनके विषय में यह कहा था।</verse>
				<verse number="42">फिर भी अधिकारियों में से बहुतों ने येशु में विश्‍वास किया। परन्‍तु वे फरीसियों के कारण येशु को प्रकट रूप से इसलिए स्‍वीकार नहीं करते थे कि कहीं सभागृह से उनका बहिष्‍कार न कर दिया जाए।</verse>
				<verse number="43">उन्‍हें परमेश्‍वर के सम्‍मान की अपेक्षा मनुष्‍य का सम्‍मान अधिक प्रिय था।</verse>
				<verse number="44">येशु ने पुकार कर कहा, “जो मुझ में विश्‍वास करता है, वह मुझ में नहीं, बल्‍कि जिसने मुझे भेजा है उसमें विश्‍वास करता है</verse>
				<verse number="45">और जो मुझे देखता है, वह उसको देखता है, जिसने मुझे भेजा है।</verse>
				<verse number="46">मैं ज्‍योति-जैसा संसार में आया हूँ, जिससे जो कोई मुझ में विश्‍वास करे, वह अन्‍धकार में नहीं रहे।</verse>
				<verse number="47">यदि कोई मेरी शिक्षा सुन कर उस पर नहीं चलता, तो मैं उसे दोषी नहीं ठहराता हूँ; क्‍योंकि मैं संसार को दोषी ठहराने नहीं, बल्‍कि संसार का उद्धार करने आया हूँ।</verse>
				<verse number="48">जो मेरा तिरस्‍कार करता और मेरी शिक्षा ग्रहण करने से इन्‍कार करता है, उसको दोषी ठहराने वाला एक है: जो वचन मैंने कहा है, वही उसे अन्‍तिम दिन दोषी ठहराएगा।</verse>
				<verse number="49">मैंने अपनी ओर से कुछ नहीं कहा। किन्‍तु पिता ने, जिसने मुझे भेजा है, आदेश दिया है कि मुझे क्‍या कहना और क्‍या बोलना है।</verse>
				<verse number="50">मैं जानता हूँ कि उसका आदेश शाश्‍वत जीवन है। इसलिए मैं जो कुछ कहता हूँ, उसे वैसे ही कहता हूँ, जैसे पिता ने मुझ से कहा है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">पास्‍का (फसह) पर्व का दिन था। येशु जानते थे कि मेरी घड़ी आ गयी है और मुझे यह संसार छोड़ कर पिता के पास जाना है। अत: येशु ने अपनो से, जो इस संसार में थे, और जिनसे वह प्रेम करते आए थे, अंतिम सीमा तक प्रेम किया।</verse>
				<verse number="2">येशु अपने शिष्‍यों के साथ भोजन कर रहे थे। शैतान शिमोन इस्‍करियोती के पुत्र यूदस के मन में येशु को पकड़वाने का विचार उत्‍पन्न कर चुका था।</verse>
				<verse number="3">येशु यह जानते थे कि पिता ने सब कुछ उनके हाथों में दे दिया है और यह कि वह परमेश्‍वर के पास से आए हैं और परमेश्‍वर के पास जा रहे हैं।</verse>
				<verse number="4">अत: वह भोजन से उठे। उन्‍होंने अपने बाहरी वस्‍त्र उतारे और अपनी कमर में अंगोछा बाँध लिया।</verse>
				<verse number="5">तब वह परात में पानी भर कर अपने शिष्‍यों के पैर धोने और कमर में बँधे अंगोछे से उन्‍हें पोंछने लगे।</verse>
				<verse number="6">जब वह सिमोन पतरस के पास आए, तब पतरस ने उन से कहा, “प्रभु! आप मेरे पैर धो रहे हैं?”</verse>
				<verse number="7">येशु ने उत्तर दिया, “तुम अभी नहीं समझते कि मैं क्‍या कर रहा हूँ। बाद में समझोगे।”</verse>
				<verse number="8">पतरस ने कहा, “मैं आप को अपने पैर कभी नहीं धोने दूँगा।” येशु ने उससे कहा, “यदि मैं तुम्‍हें नहीं धोऊंगा, तो तुम्‍हारा मेरे साथ कोई भाग नहीं होगा।”</verse>
				<verse number="9">इस पर सिमोन पतरस ने उनसे कहा, “प्रभु! तो मेरे पैर ही नहीं, मेरे हाथ और सिर भी धो दीजिए।”</verse>
				<verse number="10">येशु ने उत्तर दिया, “जो स्‍नान कर चुका है, उसे पैर के अतिरिक्‍त और कुछ धोने की आवश्‍यकता नहीं। वह पूर्ण रूप से शुद्ध है। तुम लोग शुद्ध हो, किन्‍तु सब-के-सब नहीं।”</verse>
				<verse number="11">वह जानते थे कि कौन उनके साथ विश्‍वासघात करेगा। इसलिए उन्‍होंने कहा, “तुम सब-के-सब शुद्ध नहीं हो।”</verse>
				<verse number="12">जब येशु उन सब के पैर धो चुके, तब वह अपने वस्‍त्र पहन कर फिर बैठ गये और उन से बोले, “क्‍या तुम समझे कि मैंने तुम्‍हारे साथ क्‍या किया?</verse>
				<verse number="13">तुम मुझे गुरु और प्रभु कहते हो और ठीक ही कहते हो, क्‍योंकि मैं वही हूँ।</verse>
				<verse number="14">इसलिए यदि मैं, तुम्‍हारे प्रभु और गुरु ने तुम्‍हारे पैर धोये हैं, तो तुम्‍हें भी एक दूसरे के पैर धोने चाहिए।</verse>
				<verse number="15">मैंने तुम्‍हें एक उदाहरण दिया है, जिससे जैसा मैंने तुम्‍हारे साथ किया है, वैसा ही तुम भी किया करो।</verse>
				<verse number="16">मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: सेवक अपने स्‍वामी से बड़ा नहीं होता और न भेजा हुआ अपने भेजने वाले से।</verse>
				<verse number="17">यदि तुम ये बातें जानते हो और इनके अनुसार आचरण करते हो तो तुम धन्‍य हो।</verse>
				<verse number="18">“मैं तुम सब के विषय में यह नहीं कह रहा हूँ। मैं जानता हूँ कि मैंने किन-किन लोगों को चुना है; परन्‍तु यह इसलिए हो रहा है कि धर्मग्रन्‍ध का यह कथन पूरा हो जाए: ‘जो मेरी रोटी खाता है, उसने ही मुझ पर लात उठाई है।’</verse>
				<verse number="19">अब मैं तुम्‍हें इस घटना के घटने से पूर्व यह बताता हूँ, जिससे जब यह घटना घटे तब तुम विश्‍वास करो कि वह मैं हूँ।</verse>
				<verse number="20">मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: जो मेरे भेजे हुए का स्‍वागत करता है, वह मेरा स्‍वागत करता है और जो मेरा स्‍वागत करता है, वह उसका स्‍वागत करता है, जिसने मुझे भेजा है।”</verse>
				<verse number="21">जब येशु यह कह चुके, तब उन का मन व्‍याकुल हो उठा और उन्‍होंने यह साक्षी दी, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, तुम में से एक मुझे पकड़वाएगा।”</verse>
				<verse number="22">शिष्‍य संशय में पड़कर एक-दूसरे को देखने लगे कि वह किसके विषय में कह रहे हैं।</verse>
				<verse number="23">येशु का एक शिष्‍य, जिसे वह प्‍यार करते थे, उनकी छाती की ओर झुका हुआ बैठा था।</verse>
				<verse number="24">सिमोन पतरस ने उस से इशारे से यह कहा, “पूछो तो, वह किसके विषय में कह रहे हैं।”</verse>
				<verse number="25">उसने वैसे ही येशु की छाती पर झुक कर उन से पूछा, “प्रभु! वह कौन है?”</verse>
				<verse number="26">येशु ने उत्तर दिया, “मैं जिसे रोटी का टुकड़ा थाली में डुबो कर दूँगा, वही है।” और उन्‍होंने रोटी डुबो कर शिमोन इस्‍करियोती के पुत्र यूदस को दी।</verse>
				<verse number="27">रोटी का टुकड़ा लेते ही यूदस में शैतान समा गया। तब येशु ने उससे कहा, “तुम्‍हें जो करना है, वह शीघ्र करो।”</verse>
				<verse number="28">भोजन करने वालों में कोई नहीं समझ पाया कि येशु ने उससे यह क्‍यों कहा।</verse>
				<verse number="29">यूदस के पास बटुआ रहता था, इसलिए कुछ शिष्‍य यह समझे कि येशु ने उससे कहा, “हमें पर्व के लिए जो कुछ चाहिए, वह खरीद लो” अथवा “गरीबों को कुछ दान दे दो।”</verse>
				<verse number="30">अत: रोटी का टुकड़ा लेकर यूदस तुरन्‍त बाहर चला गया। और उस समय रात थी।</verse>
				<verse number="31">यूदस के चले जाने के बाद येशु ने कहा, “अब मानव-पुत्र महिमान्‍वित हुआ और उसके द्वारा परमेश्‍वर की महिमा हुई।</verse>
				<verse number="32">यदि उसके द्वारा परमेश्‍वर की महिमा हुई, तो परमेश्‍वर भी उसे अपने में महिमान्‍वित करेगा और वह शीघ्र ही उसे महिमान्‍वित करेगा।</verse>
				<verse number="33">छोटे बच्‍चो! मैं और थोड़े समय तक तुम्‍हारे साथ हूँ। तुम मुझे ढूँढ़ोगे और जैसा मैंने यहूदी धर्मगुरुओं से कहा है, तुम से भी वही कहता हूँ: मैं जहाँ जा रहा हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।</verse>
				<verse number="34">“मैं तुम्‍हें एक नयी आज्ञा देता हूँ: तुम एक-दूसरे से प्रेम करो। जिस प्रकार मैंने तुम से प्रेम किया, उसी प्रकार तुम भी एक-दूसरे से प्रेम करो।</verse>
				<verse number="35">यदि तुम एक-दूसरे से प्रेम करोगे, तो उसी से सब लोग जान जाएँगे कि तुम मेरे शिष्‍य हो।”</verse>
				<verse number="36">सिमोन पतरस ने येशु से कहा, “प्रभु! आप कहाँ जा रहे हैं?” येशु ने उसे उत्तर दिया, “मैं जहाँ जा रहा हूँ, वहाँ तुम इस समय मेरे पीछे नहीं आ सकते किन्‍तु बाद में तुम मेरे पीछे आओगे।”</verse>
				<verse number="37">पतरस ने उन से कहा, “प्रभु! मैं इस समय आपके पीछे क्‍यों नहीं आ सकता? मैं आपके लिए अपने प्राण दे दूँगा।”</verse>
				<verse number="38">येशु ने उत्तर दिया, “तुम मेरे लिए अपने प्राण दोगे? मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: मुर्गे के बाँग देने से पहले तुम मुझे तीन बार अस्‍वीकार करोगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">“तुम्‍हारा मन व्‍याकुल न हो। परमेश्‍वर में विश्‍वास करो और मुझ में भी विश्‍वास करो!</verse>
				<verse number="2">मेरे पिता के यहाँ बहुत निवास-स्‍थान हैं। यदि ऐसा नहीं होता, तो मैं तुम्‍हें बता देता; क्‍योंकि मैं तुम्‍हारे लिए स्‍थान का प्रबन्‍ध करने जा रहा हूँ।</verse>
				<verse number="3">यदि मैं जा कर तुम्‍हारे लिए स्‍थान का प्रबन्‍ध करूँ, तो मैं फिर आऊंगा और तुम्‍हें अपने यहाँ ले जाऊंगा, जिससे जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम भी रहो।</verse>
				<verse number="4">मैं जहाँ जा रहा हूँ, तुम वहाँ का मार्ग जानते हो।”</verse>
				<verse number="5">थोमस ने येशु से कहा, “प्रभु! हम यह भी नहीं जानते कि आप कहाँ जा रहे हैं, तो वहाँ का मार्ग कैसे जान सकते हैं?”</verse>
				<verse number="6">येशु ने कहा, “मार्ग, सत्‍य और जीवन मैं हूँ। मुझ से हो कर गये बिना कोई पिता के पास नहीं आ सकता।</verse>
				<verse number="7">“यदि तुम मुझे जानते, तो मेरे पिता को भी जानते। अब से तुम उसे जानते हो, और तुम ने उसको देखा भी है।”</verse>
				<verse number="8">फिलिप ने उन से कहा, “प्रभु! हमें पिता के दर्शन कराइए। हमारे लिए इतना ही बहुत है।”</verse>
				<verse number="9">येशु ने कहा, “फिलिप! मैं इतने समय तक तुम लोगों के साथ रहा, फिर भी तुम ने मुझे नहीं जाना? जिसने मुझे देखा है, उसने पिता को भी देखा है। फिर तुम यह क्‍या कहते हो: ‘हमें पिता के दर्शन कराइए’?</verse>
				<verse number="10">क्‍या तुम विश्‍वास नहीं करते कि मैं पिता में हूँ और पिता मुझ में है? मैं जो शिक्षा तुम्‍हें देता हूँ, वह मेरी अपनी शिक्षा नहीं है। मुझ में निवास करने वाला पिता अपने कार्य सम्‍पन्न कर रहा है।</verse>
				<verse number="11">मेरी इस बात पर विश्‍वास करो कि मैं पिता में हूँ और पिता मुझ में है, नहीं तो उन कार्यों के कारण ही विश्‍वास करो।</verse>
				<verse number="12">“मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: जो मुझ में विश्‍वास करता है, वह स्‍वयं वे कार्य करेगा, जिन्‍हें मैं करता हूँ। वह उन से भी महान कार्य करेगा, क्‍योंकि मैं पिता के पास जा रहा हूँ।</verse>
				<verse number="13">जो कुछ तुम मेरे नाम से माँगोंगे, मैं उसे पूरा करूँगा, जिससे पुत्र के द्वारा पिता की महिमा प्रकट हो।</verse>
				<verse number="14">यदि तुम मेरे नाम में मुझ से कुछ भी माँगोगे, तो मैं उसे पूरा करूँगा।</verse>
				<verse number="15">“यदि तुम मुझ से प्रेम करते हो, तो मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे।</verse>
				<verse number="16">मैं पिता से प्रार्थना करूँगा और वह तुम्‍हें एक दूसरा सहायक प्रदान करेगा, जो सदा तुम्‍हारे साथ रहेगा।</verse>
				<verse number="17">वह सत्‍य का आत्‍मा है, जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्‍योंकि वह उसे न तो देखता है और न जानता है। तुम उसे जानते हो, क्‍योंकि वह तुम्‍हारे साथ रहता है और तुम में रहेगा।</verse>
				<verse number="18">“मैं तुम को अनाथ नहीं छोड़ूँगा, मैं तुम्‍हारे पास आ रहा हूँ।</verse>
				<verse number="19">थोड़ी देर और, फिर संसार मुझे नहीं देखेगा। पर तुम मुझे देखोगे; क्‍योंकि मैं जीवित हूँ, इसलिए तुम भी जीवित होगे।</verse>
				<verse number="20">उस दिन तुम जान जाओगे कि मैं अपने पिता में हूँ, तुम मुझ में हो और मैं तुम में।</verse>
				<verse number="21">जो मेरी आज्ञाएँ मानते और उनका पालन करते हैं, वे ही मुझ से प्रेम करते हैं और जो मुझ से प्रेम करते हैं, उनसे पिता प्रेम करेगा और मैं भी उनसे प्रेम करूँगा और उन पर अपने को प्रकट करूँगा।</verse>
				<verse number="22">यहूदा ने (जो यूदस इस्‍करियोती से भिन्न है) येशु से कहा, “प्रभु! आप हम पर अपने को प्रकट करेंगे, संसार पर नहीं; इसका कारण क्‍या है?”</verse>
				<verse number="23">येशु ने उसे उत्तर दिया, “जो मुझ से प्रेम करेंगे, वे मेरे वचन का पालन करेंगे और मेरा पिता उन से प्रेम करेगा और हम उनके पास आएँगे और उनके साथ निवास करेंगे।</verse>
				<verse number="24">जो मुझ से प्रेम नहीं करता, वह मेरे वचनों का पालन नहीं करता। जो वचन तुम सुनते हो, वह मेरा नहीं, बल्‍कि उस पिता का है, जिसने मुझे भेजा है।</verse>
				<verse number="25">“तुम्‍हारे साथ रहते हुए मैंने तुम से ये बातें कही हैं।</verse>
				<verse number="26">परन्‍तु ‘सहायक’, अर्थात् पवित्र आत्‍मा, जिसे पिता मेरे नाम पर भेजेगा, तुम्‍हें सब कुछ सिखाएगा। जो कुछ मैंने तुम से कहा है, वह उसका स्‍मरण तुम्‍हें कराएगा।</verse>
				<verse number="27">“शान्‍ति मैं तुम को दिए जाता हूँ। अपनी शान्‍ति मैं तुम्‍हें प्रदान करता हूँ− जैसे संसार देता वैसे मैं तुम्‍हें नहीं देता। तुम्‍हारा मन व्‍याकुल और भयभीत न हो।</verse>
				<verse number="28">तुमने मुझ को यह कहते सुना, ‘मैं जा रहा हूँ और फिर तुम्‍हारे पास आऊंगा।’ यदि तुम मुझ से प्रेम करते, तो आनन्‍दित होते कि मैं पिता के पास जा रहा हूँ, क्‍योंकि पिता मुझ से महान् है।</verse>
				<verse number="29">अभी, यह होने से पहले, मैंने तुम को बता दिया, जिससे जब यह हो तब तुम विश्‍वास करो।</verse>
				<verse number="30">“अब मैं तुम से और अधिक बातें नहीं करूँगा, क्‍योंकि इस संसार का अधिपति आ रहा है। वह मेरा कुछ नहीं कर सकता,</verse>
				<verse number="31">किन्‍तु यह आवश्‍यक है कि संसार जान जाए कि मैं पिता से प्रेम करता हूँ और पिता ने मुझे जैसा आदेश दिया, मैं वैसा ही करता हूँ। उठो! हम यहाँ से चलें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">“मैं सच्‍ची दाखलता हूँ और मेरा पिता किसान है।</verse>
				<verse number="2">वह उस डाली को, जो मुझ में नहीं फलती, काट देता है और उस डाली को, जो फलती है, छाँटता है, जिससे वह और भी अधिक फल उत्‍पन्न करे।</verse>
				<verse number="3">उस वचन के कारण, जो मैंने तुम से कहा है, तुम शुद्ध हो चुके हो।</verse>
				<verse number="4">तुम मुझ में रहो और मैं तुम में रहूँगा। जिस तरह डाली यदि दाखलता में न रहे स्‍वयं नहीं फल सकती, उसी तरह यदि तुम मुझ में न रहो तो तुम भी नहीं फल सकते।</verse>
				<verse number="5">“मैं दाखलता हूँ और तुम डालियाँ हो। जो मुझ में रहता है और मैं उस में, वह बहुत फलता है; क्‍योंकि मुझ से अलग रह कर तुम कुछ भी नहीं रह सकते।</verse>
				<verse number="6">यदि कोई मुझ में नहीं रहता, तो वह डाली की तरह फेंक दिया जाता है और सूख जाता है। लोग ऐसी सूखी डालियाँ बटोर लेते हैं और आग में झोंककर जला देते हैं।</verse>
				<verse number="7">यदि तुम मुझ में रहो और मेरी शिक्षा तुम में बनी रहती है, तो चाहे जो माँगो, वह तुम्‍हारे लिए हो जाएगा।</verse>
				<verse number="8">मेरे पिता की महिमा इसी में है कि तुम बहुत फल उत्‍पन्न करो। तभी तुम मेरे शिष्‍य होगे।</verse>
				<verse number="9">“जिस प्रकार पिता ने मुझ से प्रेम किया है, उसी प्रकार मैंने भी तुम से प्रेम किया है। तुम मेरे प्रेम में बने रहो।</verse>
				<verse number="10">यदि तुम मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे, तो मेरे प्रेम में बने रहोगे; जैसे मैंने भी अपने पिता की आज्ञाओं का पालन किया है और उसके प्रेम में बना रहता हूँ।</verse>
				<verse number="11">“मैंने तुम से यह इसलिए कहा है कि मेरा आनन्‍द तुम में हो और तुम्‍हारा आनन्‍द परिपूर्ण हो जाए।</verse>
				<verse number="12">मेरी आज्ञा यह है: जिस प्रकार मैंने तुम से प्रेम किया है, उसी प्रकार तुम भी एक-दूसरे से प्रेम करो।</verse>
				<verse number="13">इससे बड़ा प्रेम किसी का नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिए अपने प्राण अर्पित कर दे।</verse>
				<verse number="14">यदि तुम मेरी आज्ञाओं का पालन करते हो, तो तुम मेरे मित्र हो।</verse>
				<verse number="15">अब से मैं तुम्‍हें सेवक नहीं कहूँगा। सेवक नहीं जानता कि उसका स्‍वामी क्‍या करने वाला है। मैंने तुम्‍हें मित्र कहा है, क्‍योंकि मैंने अपने पिता से जो कुछ सुना, वह सब तुम्‍हें बता दिया है।</verse>
				<verse number="16">तुम ने मुझे नहीं चुना, बल्‍कि मैंने तुम्‍हें इसलिए चुना और नियुक्‍त किया कि तुम संसार में जाओ और फलवंत हो तथा तुम्‍हारा फल बना रहे, जिससे तुम मेरे नाम में पिता से जो कुछ माँगो, वह तुम्‍हें प्रदान करे।</verse>
				<verse number="17">मैं तुम को ये आज्ञाएँ इस लिए दे रहा हूँ कि तुम एक-दूसरे से प्रेम करो।</verse>
				<verse number="18">“यदि संसार तुम से बैर करे, तो ध्‍यान रखो कि तुम से पहले उसने मुझ से बैर किया।</verse>
				<verse number="19">यदि तुम संसार के होते, तो संसार तुम्‍हें अपना समझ कर प्‍यार करता। परन्‍तु तुम संसार के नहीं हो, क्‍योंकि मैंने तुम्‍हें संसार में से चुन लिया है। इसीलिए संसार तुम से बैर करता है।</verse>
				<verse number="20">मैंने तुम से जो बात कही, उसे स्‍मरण रखो: सेवक अपने स्‍वामी से बड़ा नहीं होता। यदि उन्‍होंने मुझे सताया, तो वे तुम्‍हें भी सताएँगे। यदि उन्‍होंने मेरे वचन का पालन किया, तो वे तुम्‍हारे वचन का भी पालन करेंगे।</verse>
				<verse number="21">वे यह सब मेरे नाम के कारण तुम लोगों के साथ करेंगे, क्‍योंकि जिसने मुझे भेजा है, उसे वे नहीं जानते।</verse>
				<verse number="22">“यदि मैं नहीं आता और उन्‍हें शिक्षा नहीं देता, तो उन्‍हें पाप नहीं लगाता, परन्‍तु अब तो उनके पास अपने पाप का कोई बहाना नहीं।</verse>
				<verse number="23">जो मुझ से बैर करता है, वह मेरे पिता से भी बैर करता है।</verse>
				<verse number="24">यदि मैंने उनके सामने वे महान् कार्य नहीं किये होते, जिन्‍हें किसी और ने कभी नहीं किया, तो उन्‍हें पाप नहीं लगता। परन्‍तु अब तो उन्‍होंने देख कर भी मुझ से और मेरे पिता से बैर किया है।</verse>
				<verse number="25">यह इसलिए हुआ कि उनकी व्‍यवस्‍था का यह कथन पूरा हो जाए; ‘उन्‍होंने अकारण ही मुझ से बैर किया।’</verse>
				<verse number="26">“परन्‍तु जब सहायक आएगा, जिसे मैं पिता के यहाँ से तुम्‍हारे पास भेजूँगा, अर्थात् सत्‍य का आत्‍मा, जो पिता से निकलता है, तब वह मेरे विषय में साक्षी देगा।</verse>
				<verse number="27">और तुम भी साक्षी दोगे, क्‍योंकि तुम आरम्‍भ से मेरे साथ रहे हो।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">“मैंने तुम से यह सब इसलिए कहा है कि तुम विचलित न हो।</verse>
				<verse number="2">वे तुम्‍हें सभागृहों से निकाल देंगे। इतना ही नहीं, वह समय आ रहा है, जब तुम्‍हारी हत्‍या करने वाला यह समझेगा कि वह परमेश्‍वर की सेवा कर रहा है।</verse>
				<verse number="3">वे यह इसलिए करेंगे कि उन्‍होंने न तो पिता को जाना है और न मुझ को।</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु मैंने तुम से यह इसलिए कहा है कि जब इनका समय आए तो तुम्‍हें यह स्‍मरण रहे कि मैंने तुम्‍हें उनके बारे में पहले ही बता दिया था। “मैंने आरम्‍भ में तुम लोगों को ये बातें नहीं बताईं, क्‍योंकि मैं तुम्‍हारे साथ था।</verse>
				<verse number="5">अब मैं उसके पास जा रहा हूँ, जिसने मुझे भेजा है और तुम में से कोई मुझ से यह नहीं पूछता कि आप कहाँ जा रहे हैं।</verse>
				<verse number="6">मैंने तुम्‍हें ये बातें बताई हैं, इसलिए तुम्‍हारा हृदय शोक से भर गया है।</verse>
				<verse number="7">फिर भी मैं तुम से सच कहता हूँ: तुम्‍हारा कल्‍याण इसमें है कि मैं चला जाऊं। यदि मैं नहीं जाऊंगा, तो सहायक तुम्‍हारे पास नहीं आएगा। यदि मैं जाऊंगा, तो मैं उसे तुम्‍हारे पास भेजूँगा।</verse>
				<verse number="8">जब वह आएगा, तो पाप, धार्मिकता और दण्‍डाज्ञा के विषय में संसार को दोषी सिद्ध कर देगा −</verse>
				<verse number="9">पाप के विषय में, क्‍योंकि वे मुझ में विश्‍वास नहीं करते;</verse>
				<verse number="10">धार्मिकता के विषय में, क्‍योंकि मैं पिता के पास जा रहा हूँ और तुम मुझे फिर न देखोगे;</verse>
				<verse number="11">दण्‍डाज्ञा के विषय में, क्‍योंकि इस संसार का अधिपति दोषी ठहराया जा चुका है।</verse>
				<verse number="12">“मुझे तुम से और बहुत कुछ कहना है, परन्‍तु अभी तुम वह नहीं सह सकते।</verse>
				<verse number="13">जब वह, अर्थात् सत्‍य का आत्‍मा आएगा, तब वह सम्‍पूर्ण सत्‍य में तुम्‍हारा मार्गदर्शन करेगा; क्‍योंकि वह अपनी ओर से नहीं कहेगा, बल्‍कि वह जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा और तुम्‍हें आने वाली बातों के विषय में बताएगा।</verse>
				<verse number="14">वह मुझे महिमान्‍वित करेगा, क्‍योंकि उसे मेरी ओर से जो मिला है, वह तुम्‍हें वही बताएगा।</verse>
				<verse number="15">जो कुछ पिता का है, वह मेरा है। इसलिये मैंने कहा कि उसे मेरी ओर से जो मिला है, वह तुम्‍हें वही बताएगा।</verse>
				<verse number="16">“थोड़े समय बाद तुम मुझे नहीं देखोगे और फिर थोड़े ही समय बाद तुम मुझे देखोगे।”</verse>
				<verse number="17">इस पर येशु के कुछ शिष्‍यों ने आपस में कहा, “वह हम से जो कह रहे हैं कि, ‘थोड़े समय बाद तुम मुझे नहीं देखोगे और फिर थोड़े समय बाद तुम मुझे देखोगे’ और ‘क्‍योंकि मैं पिता के पास जा रहा हूँ’ इसका क्‍या अर्थ है?”</verse>
				<verse number="18">शिष्‍यों ने कहा, “वह जो ‘थोड़ा समय’ कहते हैं, इसका अर्थ क्‍या है? हम उनकी बात नहीं समझ पा रहे हैं।”</verse>
				<verse number="19">येशु जानते थे कि वे उनसे प्रश्‍न पूछना चाहते हैं, अत: येशु ने उनसे कहा, “तुम आपस में मेरे इस कथन के अर्थ पर विचार-विमर्श कर रहे हो कि ‘थोड़े समय बाद तुम मुझे नहीं देखोगे और फिर थोड़े ही समय बाद मुझे देखोगे।’</verse>
				<verse number="20">मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: तुम रोओगे और विलाप करोगे, परन्‍तु संसार आनन्‍द मनाएगा। तुम शोक करोगे, किन्‍तु तुम्‍हारा शोक आनन्‍द में बदल जाएगा।</verse>
				<verse number="21">प्रसव निकट आने पर गर्भवती स्‍त्री को दु:ख होता है, क्‍योंकि उसका समय आ गया है; किन्‍तु शिशु को जन्‍म देने के बाद वह अपनी वेदना भूल जाती है, क्‍योंकि उसे आनन्‍द होता है कि संसार में एक मनुष्‍य का जन्‍म हुआ है।</verse>
				<verse number="22">इसी तरह तुम लोग अभी दु:खी हो, किन्‍तु मैं तुम्‍हें फिर देखूँगा और तुम्‍हारा मन आनन्‍दित होगा। तुम से तुम्‍हारा आनन्‍द कोई छीन नहीं सकेगा।</verse>
				<verse number="23">उस दिन तुम मुझ से कोई प्रश्‍न नहीं करोगे। मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: यदि तुम मेरे नाम में पिता से कुछ माँगोगे, तो वह तुम्‍हें प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="24">अब तक तुम ने मेरे नाम में कुछ नहीं माँगा है। माँगो और तुम्‍हें मिलेगा, जिससे तुम्‍हारा आनन्‍द परिपूर्ण हो!</verse>
				<verse number="25">“मैंने तुम से यह सब रूपकों में कहा है। वह समय आ रहा है, जब मैं फिर तुम से रूपकों में कुछ नहीं कहूँगा, बल्‍कि तुम्‍हें स्‍पष्‍ट शब्‍दों में पिता के विषय में बताऊंगा।</verse>
				<verse number="26">तुम उस दिन मेरे नाम में माँगोगे। मैं नहीं कहता कि मैं तुम्‍हारे लिए पिता से प्रार्थना करूँगा।</verse>
				<verse number="27">पिता तो स्‍वयं तुम्‍हें प्‍यार करता है, क्‍योंकि तुम मुझे प्‍यार करते हो, और तुम ने यह विश्‍वास किया है कि मैं परमेश्‍वर से आया हूँ।</verse>
				<verse number="28">मैं पिता से निकल कर संसार में आया हूँ। अब मैं फिर संसार को छोड़ कर पिता के पास जा रहा हूँ।”</verse>
				<verse number="29">येशु के शिष्‍यों ने उन से कहा, “देखिए, अब आप रूपकों में नहीं, बल्‍कि स्‍पष्‍ट शब्‍दों में बोल रहे हैं।</verse>
				<verse number="30">अब हम समझ गये हैं कि आप सब कुछ जानते हैं और आपको आवश्‍यकता नहीं कि कोई आपसे प्रश्‍न करे। इसलिए हम विश्‍वास करते हैं कि आप परमेश्‍वर से निकले हैं।”</verse>
				<verse number="31">येशु ने उन्‍हें उत्तर दिया, “क्‍या तुम अब विश्‍वास करते हो?</verse>
				<verse number="32">देखो! वह घड़ी आ रही है, वरन् आ ही गयी है, जब तुम तितर-बितर हो जाओगे और मुझे अकेला छोड़कर तुम सब अपना-अपना मार्ग लोगे। फिर भी मैं अकेला नहीं हूँ, क्‍योंकि पिता मेरे साथ है।</verse>
				<verse number="33">मैंने तुम से यह सब इसलिए कहा है कि तुम मुझ में शान्‍ति प्राप्‍त कर सको। संसार में तुम्‍हें क्‍लेश सहना पड़ेगा। परन्‍तु धैर्य रखो; मैंने संसार पर विजय पायी है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">यह सब कहने के पश्‍चात् येशु अपनी आँखें स्‍वर्ग की ओर उठा कर बोले, “पिता! समय आ गया है। अपने पुत्र को महिमान्‍वित कर, जिससे पुत्र तेरी महिमा करे।</verse>
				<verse number="2">तूने उसे समस्‍त मानवजाति पर अधिकार दिया है, जिससे वह उन सब को शाश्‍वत जीवन प्रदान करे, जिन्‍हें तूने उसे सौंपा है।</verse>
				<verse number="3">वे तुझे, एकमात्र सच्‍चे परमेश्‍वर को और येशु मसीह को, जिसे तूने भेजा है, जान लें− यही शाश्‍वत जीवन है।</verse>
				<verse number="4">“जो कार्य तूने मुझे करने को दिया था, वह मैंने पूरा किया और इस प्रकार पृथ्‍वी पर तेरी महिमा की।</verse>
				<verse number="5">अब तू, हे पिता! अपनी उपस्‍थिति में मुझे उस महिमा से महिमान्‍वित कर, जो संसार की उत्‍पत्ति से पहले तेरी उपस्‍थिति में मेरी थी।</verse>
				<verse number="6">“तूने जिन लोगों को संसार में से चुन कर मुझे सौंपा, उन पर मैंने तेरा नाम प्रकट किया है। वे तेरे थे। तूने उन्‍हें मुझे सौंपा और उन्‍होंने तेरे वचन का पालन किया है।</verse>
				<verse number="7">अब वे जानते हैं कि जो कुछ तूने मुझे दिया है, वह तुझ से है।</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि तूने जो सन्‍देश मुझे दिया, वह मैंने उन्‍हें दे दिया। वे उसे ग्रहण कर सचमुच यह जान गये कि मैं तुझ से आया हूँ और उन्‍होंने यह विश्‍वास किया है कि तूने मुझे भेजा।</verse>
				<verse number="9">“मैं उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूँ। मैं संसार के लिए नहीं, बल्‍कि उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूँ, जिन्‍हें तूने मुझे सौंपा है; क्‍योंकि वे तेरे हैं।</verse>
				<verse number="10">जो कुछ मेरा है, वह तेरा है और जो तेरा है वह मेरा है। मैं उनमें महिमान्‍वित हुआ हूँ।</verse>
				<verse number="11">“अब मैं संसार में नहीं रहूँगा; परन्‍तु वे संसार में रहेंगे और मैं तेरे पास आ रहा हूँ। परमपावन पिता! अपने उस नाम में जो तूने मुझे दिया है उन्‍हें सुरक्षित रख, जिससे वे एक हों जैसे हम एक हैं।</verse>
				<verse number="12">जब तक मैं उनके साथ रहा, तेरे उस नाम में, जो तूने मुझे दिया है, मैंने उनकी रक्षा की। विनाश के पुत्र को छोड़कर उन में कोई भी नष्‍ट नहीं हुआ, जिससे धर्मग्रन्‍थ का लेख पूरा हो।</verse>
				<verse number="13">“परन्‍तु अब मैं तेरे पास आ रहा हूँ। जब तक मैं संसार में हूँ, यह सब कह रहा हूँ जिससे उन्‍हें मेरा आनन्‍द पूर्ण रूप से प्राप्‍त हो।</verse>
				<verse number="14">मैंने उन्‍हें तेरा वचन प्रदान किया है। संसार ने उनसे बैर किया, क्‍योंकि जिस तरह मैं संसार का नहीं हूँ, उसी तरह वे भी संसार के नहीं हैं।</verse>
				<verse number="15">मैं यह प्रार्थना नहीं करता कि तू उन्‍हें संसार से उठा ले, बल्‍कि यह कि तू उन्‍हें बुराई से बचा।</verse>
				<verse number="16">वे संसार के नहीं हैं, जिस तरह मैं संसार का नहीं हूँ।</verse>
				<verse number="17">“तू सत्‍य से उन्‍हें पवित्र कर। तेरा वचन सत्‍य है।</verse>
				<verse number="18">जिस तरह तूने मुझे संसार में भेजा है, उसी तरह मैंने भी उन्‍हें संसार में भेजा है।</verse>
				<verse number="19">मैं उनके लिए अपने को समर्पित करता हूँ, जिससे वे भी सत्‍य के द्वारा समर्पित हो जाएँ।</verse>
				<verse number="20">“मैं न केवल उनके लिए प्रार्थना करता हूँ, बल्‍कि उनके लिए भी जो उनका संदेश सुन कर मुझ में विश्‍वास करेंगे,</verse>
				<verse number="21">कि वे सब एक हों। पिता! जिस तरह तू मुझ में है और मैं तुझ में, उसी तरह वे भी हम में एक हों, जिससे संसार यह विश्‍वास करे कि तूने मुझे भेजा है।</verse>
				<verse number="22">“तू ने मुझे जो महिमा प्रदान की, वह मैंने उन्‍हें दे दी है, कि जैसे हम एक हैं, वैसे वे भी एक हों:</verse>
				<verse number="23">मैं उन में और तू मुझ में, जिससे वे पूर्ण रूप से एक हो जाएँ और संसार यह जान ले कि तूने मुझे भेजा है और जिस प्रकार तूने मुझ से प्रेम किया, उसी प्रकार उनसे भी प्रेम किया है।</verse>
				<verse number="24">“पिता! मैं चाहता हूँ कि तूने जिन्‍हें मुझे सौंपा है, वे, जहाँ मैं हूँ, मेरे साथ रहें, जिससे वे मेरी महिमा देख सकें, जो तूने मुझे प्रदान की है; क्‍योंकि तूने संसार की नींव रखी जाने से पूर्व मुझ से प्रेम किया है।</verse>
				<verse number="25">“हे धर्ममय पिता! संसार ने तुझे नहीं जाना। परन्‍तु मैंने तुझे जाना है और वे जान गये कि तूने मुझे भेजा है।</verse>
				<verse number="26">मैंने उन्‍हें तेरा नाम बताया है और बताता रहूँगा, जिससे तूने जो प्रेम मुझे दिया, वह प्रेम उनमें बना रहे और मैं भी उन में बना रहूँ।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">यह सब कहने के पश्‍चात् येशु अपने शिष्‍यों के साथ किद्रोन नाले के उस पार गये। वहाँ एक उद्यान था। उन्‍होंने अपने शिष्‍यों के साथ उसमें प्रवेश किया।</verse>
				<verse number="2">उनके विश्‍वासघाती यूदस को भी यह जगह मालूम थी, क्‍योंकि येशु प्राय: अपने शिष्‍यों के साथ वहाँ जाते थे।</verse>
				<verse number="3">इसलिए यूदस, सैन्‍यदल और महापुरोहितों तथा फरीसियों के भेजे हुए सिपहियों के साथ, वहाँ आ पहुँचा। वे लालटेनें, मशालें और हथियार लिये हुए थे।</verse>
				<verse number="4">येशु यह जान कर कि उन पर क्‍या-क्‍या बीतेगी, आगे बढ़े और उन से बोले, “किसे ढूँढ़ रहे हो?”</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने उत्तर दिया, “येशु नासरी को।” येशु ने उनसे कहा, “मैं वह हूँ।” वहाँ उनका विश्‍वासघाती यूदस भी उन लोगों के साथ खड़ा था।</verse>
				<verse number="6">जब येशु ने उनसे कहा, “मैं वह हूँ”, तो वे पीछे हट कर भूमि पर गिर पड़े।</verse>
				<verse number="7">येशु ने उन से फिर पूछा, “किसे ढूँढ़ रहे हो?” वे बोले, “येशु नासरी को।”</verse>
				<verse number="8">इस पर येशु ने कहा, “मैं तुम से कह चुका हूँ कि वह मैं ही हूँ। यदि तुम मुझे ढूँढ़ रहे हो, तो इन्‍हें जाने दो।”</verse>
				<verse number="9">यह इसलिए हुआ कि येशु का यह कथन पूरा हो जाए: “तू ने मुझ को जिन्‍हें सौंपा, मैंने उनमें से एक को भी नष्‍ट नहीं होने दिया।”</verse>
				<verse number="10">सिमोन पतरस के पास एक तलवार थी। उसने तलवार खींच ली और प्रधान महापुरोहित के सेवक पर चला कर उसका दाहिना कान उड़ा दिया। उस सेवक का नाम मलखुस था।</verse>
				<verse number="11">येशु ने पतरस से कहा, “तलवार म्‍यान में रख लो। जो प्‍याला पिता ने मुझे दिया है, क्‍या मैं उसे नहीं पिऊं?”</verse>
				<verse number="12">तब सैन्‍यदल, सेना-नायक और यहूदी सिपाहियों ने येशु को पकड़ कर बाँध लिया।</verse>
				<verse number="13">वे उन्‍हें पहले महापुरोहित हन्ना के यहाँ ले गये; क्‍योंकि वह उस वर्ष के प्रधान महापुरोहित काइफा का ससुर था।</verse>
				<verse number="14">यह वही काइफा था, जिसने धर्मगुरुओं को यह परामर्श दिया था: “अच्‍छा यही है कि जनता के लिए केवल एक मनुष्‍य मरे।”</verse>
				<verse number="15">सिमोन पतरस और एक दूसरा शिष्‍य येशु के पीछे-पीछे चले। यह शिष्‍य महापुरोहित का परिचित था। वह येशु के साथ महापुरोहित के भवन के प्रांगण में गया,</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु पतरस द्वार के पास बाहर खड़ा रहा। इसलिए वह दूसरा शिष्‍य, जो महापुरोहित का परिचित था, फिर बाहर गया और द्वारपाली से कह कर पतरस को भीतर ले आया।</verse>
				<verse number="17">लड़की ने, जो द्वारपाली थी, पतरस से कहा, “कहीं तुम भी तो उस मनुष्‍य के शिष्‍य नहीं हो?” उसने उत्तर दिया, “मैं नहीं हूँ।”</verse>
				<verse number="18">जाड़े के कारण सेवकों और सिपाहियों ने कोयले की आग जला रखी थी, और खड़े-खड़े आग ताप रहे थे। पतरस भी उनके साथ आग ताप रहा था।</verse>
				<verse number="19">महापुरोहित हन्ना ने येशु से उनके शिष्‍यों और उनकी शिक्षा के विषय में पूछा।</verse>
				<verse number="20">येशु ने उत्तर दिया, “मैं संसार के सामने प्रकट रूप से बोला हूँ। मैंने सदा सभागृह और मन्‍दिर में, जहाँ सब धर्मगुरु एकत्र हुआ करते हैं, शिक्षा दी है। मैंने गुप्‍त रूप से कुछ नहीं कहा।</verse>
				<verse number="21">यह आप मुझ से क्‍यों पूछते हैं? उन से पूछिए, जिन्‍होंने मेरी शिक्षा सुनी है। वे जानते हैं कि मैंने क्‍या-क्‍या कहा है।”</verse>
				<verse number="22">इस पर पास खड़े सिपाहियों में से एक ने येशु को थप्‍पड़ मार कर कहा, “तुम महापुरोहित को इस तरह जवाब देते हो?”</verse>
				<verse number="23">येशु ने उससे कहा, “यदि मैंने अनुचित कहा, तो सिद्ध करो कि मैंने अनुचित कहा और यदि ठीक कहा, तो मुझे क्‍यों मारते हो?”</verse>
				<verse number="24">इसके बाद हन्ना ने बाँधे हुए येशु को प्रधान महापुरोहित काइफा के पास भेज दिया।</verse>
				<verse number="25">सिमोन पतरस उस समय खड़ा-खड़ा आग ताप रहा था। कुछ लोगों ने उससे कहा, “कहीं तुम भी तो उसके शिष्‍य नहीं हो?” उसने अस्‍वीकार करते हुए कहा, “मैं नहीं हूँ।”</verse>
				<verse number="26">महापुरोहित का एक सेवक उस व्यक्‍ति का सम्‍बन्‍धी था, जिसका कान पतरस ने उड़ा दिया था। उसने कहा, “क्‍या मैंने तुम को उसके साथ बगीचे में नहीं देखा था?”</verse>
				<verse number="27">पतरस ने फिर अस्‍वीकार किया और उसी क्षण मुर्गे ने बाँग दी।</verse>
				<verse number="28">तब वे येशु को काइफा के यहाँ से राजभवन ले गये। अब प्रात:काल हो गया था। यहूदी धर्मगुरु राजभवन के अन्‍दर इसलिए नहीं गये कि गैर-यहूदियों के सम्‍पर्क से अशुद्ध न हो जाएँ, बल्‍कि पास्‍का (फसह) पर्व का भोज खा सकें।</verse>
				<verse number="29">इसलिए राज्‍यपाल पिलातुस बाहर आ कर उनसे मिला और बोला, “तुम लोग इस मनुष्‍य पर कौन-सा अभियोग लगाते हो?”</verse>
				<verse number="30">उन्‍होंने उत्तर दिया, “यदि यह कुकर्मी नहीं होता, तो हम इसे आपके हवाले नहीं करते।”</verse>
				<verse number="31">पिलातुस ने उन से कहा, “तुम लोग इसे ले जाओ और अपनी व्‍यवस्‍था के अनुसार इसका न्‍याय करो।” यहूदी धर्मगुरुओं ने उत्तर दिया, “हमें किसी को प्राणदण्‍ड देने का अधिकार नहीं है।”</verse>
				<verse number="32">यह इसलिए हुआ कि येशु का वह कथन पूरा हो जाए, जिसके द्वारा उन्‍होंने संकेत किया था कि वह किस प्रकार की मृत्‍यु से मरेंगे।</verse>
				<verse number="33">तब पिलातुस फिर राजभवन में गया और येशु को बुला कर उनसे पूछा, “क्‍या तुम यहूदियों के राजा हो?”</verse>
				<verse number="34">येशु ने उत्तर दिया, “क्‍या आप यह अपनी ओर से कह रहे हैं या दूसरों ने आप से मेरे विषय में यह कहा है?”</verse>
				<verse number="35">पिलातुस ने कहा, “क्‍या मैं यहूदी हूँ? तुम्‍हारी ही जाति के लोगों और महापुरोहितों ने तुम्‍हें मेरे हवाले किया है। तुमने क्‍या किया है?”</verse>
				<verse number="36">येशु ने उत्तर दिया, “मेरा राज्‍य इस संसार का नहीं है। यदि मेरा राज्‍य इस संसार का होता, तो मेरे अनुयायी लड़ते और मैं धर्मगुरुओं के हवाले नहीं किया जाता। परन्‍तु मेरा राज्‍य यहाँ का नहीं है।”</verse>
				<verse number="37">इस पर पिलातुस ने उनसे कहा, “तो, तुम राजा हो?” येशु ने उत्तर दिया, “आप ही कह रहे हैं कि मैं राजा हूँ। मैं इसलिए जन्‍मा और इसलिए संसार में आया हूँ कि सत्‍य के विषय में साक्षी दूँ। जो सत्‍य का है, वह मेरी वाणी सुनता है।”</verse>
				<verse number="38">पिलातुस ने उन से पूछा, “सत्‍य क्‍या है?” वह यह कह कर फिर बाहर गया और धर्मगुरुओं के पास आ कर बोला, “मैं उसमें कोई दोष नहीं पाता हूँ।</verse>
				<verse number="39">तुम्‍हारी एक प्रथा है: मैं तुम्‍हारे लिए पास्‍का (फसह) पर्व के अवसर पर एक बन्‍दी को रिहा करता हूँ। क्‍या तुम चाहते हो कि मैं तुम्‍हारे लिए यहूदियों के राजा को रिहा कर दूँ?”</verse>
				<verse number="40">वे पुन: चिल्‍लाकर बोले, “इसे नहीं, बल्‍कि बरअब्‍बा को।” और बरअब्‍बा एक डाकू था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">तब पिलातुस ने येशु को ले जा कर कोड़े लगवाए।</verse>
				<verse number="2">सैनिकों ने काँटों का मुकुट गूँथ कर उनके सिर पर रखा और उन्‍हें राजसी बैंगनी वस्‍त्र पहनाया।</verse>
				<verse number="3">फिर वे उनके पास आकर कहने लगे, “यहूदियों के राजा, प्रणाम!” उन्‍होंने येशु को थप्‍पड़ मारे।</verse>
				<verse number="4">पिलातुस फिर राजभवन के बाहर गया और लोगों से बोला, “देखो, मैं उसे तुम लोगों के सामने बाहर ला रहा हूँ, जिससे तुम यह जान लो कि मैं उसमें कोई दोष नहीं पाता।”</verse>
				<verse number="5">तब येशु काँटों का मुकुट और राजसी बैंगनी वस्‍त्र पहने बाहर आए। पिलातुस ने लोगों से कहा, “देखो, यह मनुष्‍य!”</verse>
				<verse number="6">महापुरोहित और सिपाही उन्‍हें देखते ही चिल्‍ला उठे, “इसे क्रूस पर चढ़ाओ! इसे क्रूस पर चढ़ाओ!” पिलातुस ने उन से कहा, “इसे तुम्‍हीं ले जाओ और क्रूस पर चढ़ाओ। मैं तो इस में कोई दोष नहीं पाता।”</verse>
				<verse number="7">यहूदी धर्मगुरुओं ने उत्तर दिया, “हमारी एक व्‍यवस्‍था है और उस व्‍यवस्‍था के अनुसार यह प्राणदण्‍ड के योग्‍य है, क्‍योंकि यह स्‍वयं को परमेश्‍वर का पुत्र मानता है।”</verse>
				<verse number="8">पिलातुस यह सुन कर और भी डर गया।</verse>
				<verse number="9">उसने फिर राजभवन के अन्‍दर जा कर येशु से पुछा, “तुम कहाँ के हो?” किन्‍तु येशु ने उसे उत्तर नहीं दिया।</verse>
				<verse number="10">इस पर पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम मुझ से क्‍यों नहीं बोलते? क्‍या तुम यह नहीं जानते कि मुझे तुम को रिहा करने का अधिकार है और तुम को क्रूस पर चढ़ाने का भी अधिकार है?”</verse>
				<verse number="11">येशु ने उत्तर दिया, “यदि आप को ऊपर से अधिकार न दिया गया होता, तो आपका मुझ पर कोई अधिकार नहीं होता। इसलिए जिसने मुझे आपके हाथ सौंपा है, उसका पाप अधिक है।”</verse>
				<verse number="12">इस पर पिलातुस येशु को छोड़ देने का और भी प्रयत्‍न करने लगा। पर यहूदी धर्मगुरुओं ने चिल्‍लाकर कहा, “यदि आप इसे रिहा करते हैं, तो आप रोमन सम्राट के हितैषी नहीं हैं। जो अपने को राजा कहता है, वह सम्राट का विरोध करता है।”</verse>
				<verse number="13">यह सुन कर पिलातुस ने येशु को बाहर ले आने का आदेश दिया। वह उस स्‍थान पर, जो “चबूतरा ” और इब्रानी में “गब्‍बथा” कहलाता है, न्‍यायासन पर बैठ गया ।</verse>
				<verse number="14">पास्‍का (फसह) पर्व की तैयारी का दिन था। लगभग दोपहर का समय था। पिलातुस ने यहूदी धर्मगुरुओं से कहा, “यही है तुम्‍हारा राजा!”</verse>
				<verse number="15">इस पर वे चिल्‍ला उठे, “इसे ले जाओ! इसे ले जाओ! इसे क्रूस पर चढ़ाओ!” पिलातुस ने उन से कहा, “क्‍या मैं तुम्‍हारे राजा को क्रूस पर चढ़ा दूँ?” महापुरोहितों ने उत्तर दिया, “रोमन सम्राट के अतिरिक्‍त हमारा कोई राजा नहीं है।”</verse>
				<verse number="16">तब पिलातुस ने येशु को क्रूस पर चढ़ाने के लिए उनके हवाले कर दिया।</verse>
				<verse number="17">वे येशु को ले चले। येशु अपना क्रूस उठाए हुए बाहर निकले, और उस स्‍थान को गए, जो “खोपड़ी” और इब्रानी में “गुलगुता” का स्‍थान कहलाता है।</verse>
				<verse number="18">वहाँ उन्‍होंने येशु को और उनके साथ और दो व्यक्‍तियों को क्रूस पर चढ़ाया: एक को इस ओर, दूसरे को उस ओर और बीच में येशु को।</verse>
				<verse number="19">पिलातुस ने एक दोषपत्र भी लिखवा कर क्रूस पर लगवा दिया। वह इस प्रकार था: “येशु नासरी, यहूदियों का राजा।”</verse>
				<verse number="20">बहुत यहूदियों ने यह दोषपत्र पढ़ा; क्‍योंकि वह स्‍थान, जहाँ येशु क्रूस पर चढ़ाए गये थे, शहर के पास ही था और दोषपत्र इब्रानी, लातीनी और यूनानी भाषाओं में लिखा हुआ था।</verse>
				<verse number="21">इसलिए यहूदी महापुरोहितों ने पिलातुस से कहा, “आप यह नहीं लिखिए: ‘यहूदियों का राजा’; बल्‍कि ‘इसने कहा था कि मैं यहूदियों का राजा हूँ’।”</verse>
				<verse number="22">पिलातुस ने उत्तर दिया, “मैंने जो लिख दिया, वह लिख दिया।”</verse>
				<verse number="23">येशु को क्रूस पर चढ़ाने के बाद सैनिकों ने उनके वस्‍त्र ले लिये और अंगरखा को छोड़कर उन वस्‍त्रों के चार भाग कर दिये−सैनिक के लिए एक-एक भाग। इस अंगरखा में सीवन नहीं था, वह ऊपर से नीचे तक पूरा-का-पूरा बुना हुआ था।</verse>
				<verse number="24">उन्‍होंने आपस में कहा, “हम इसे नहीं फाड़ें, बल्‍कि इस पर चिट्ठी डालें कि यह किस को मिले।” यह इसलिए हुआ कि धर्मग्रन्‍थ का यह कथन पूरा हो जाए: “उन्‍होंने मेरे कपड़े आपस में बाँट लिये और मेरे वस्‍त्र पर चिट्ठी डाली।” सैनिकों ने ऐसा ही किया।</verse>
				<verse number="25">येशु की माता, उनकी माँ की बहन, क्‍लोपास की पत्‍नी मरियम और मरियम मगदलेनी उनके क्रूस के पास खड़ी थीं।</verse>
				<verse number="26">येशु ने अपनी माता को और उनके पास खड़े अपने उस शिष्‍य को, जिस से येशु प्रेम करते थे, देखा। उन्‍होंने अपनी माता से कहा, “हे नारी! देखिए, यह आपका पुत्र है।”</verse>
				<verse number="27">इसके पश्‍चात् उन्‍होंने उस शिष्‍य से कहा, “देखो, यह तुम्‍हारी माँ हैं।” उसी समय से वह शिष्‍य मरियम को अपने घर ले गया।</verse>
				<verse number="28">तब येशु ने यह जान कर कि अब सब कुछ पूरा हो चुका है, धर्मग्रन्‍थ का लेख पूरा करने के उद्देश्‍य से कहा, “मैं प्‍यासा हूँ।”</verse>
				<verse number="29">वहाँ अम्‍लरस से भरा एक पात्र रखा हुआ था। उन्‍होंने उसमें एक पनसोख्‍ता डुबाया और उसे जूफे की डण्‍डी पर रख कर येशु के मुख से लगा दिया।</verse>
				<verse number="30">येशु ने अम्‍लरस ग्रहण कर कहा, “सब पूरा हुआ।” और सिर झुका कर अपना प्राण त्‍याग दिया।</verse>
				<verse number="31">यह विश्राम-दिवस से पूर्व तैयारी का दिन था। यहूदी धर्मगुरु यह नहीं चाहते थे कि शरीर विश्राम के दिन क्रूस पर टंगे रहें; क्‍योंकि वह विश्राम-दिवस त्‍योहार के कारण एक प्रमुख दिन था। इसलिए उन्‍होंने पिलातुस से निवेदन किया कि उन व्यक्‍तियों की टाँगें तोड़ दी जाएँ और उनके मृत शरीर हटा दिये जाएँ।</verse>
				<verse number="32">इसलिए सैनिकों ने आ कर येशु के साथ क्रूस पर चढ़ाए हुए पहले व्यक्‍ति की टाँगें तोड़ दीं, फिर दूसरे की।</verse>
				<verse number="33">जब उन्‍होंने येशु के पास आ कर देखा कि वह मर चुके हैं, तो उन्‍होंने उनकी टाँगें नहीं तोड़ीं;</verse>
				<verse number="34">लेकिन एक सैनिक ने उनकी पसली में भाला मारा और उसमें से तुरन्‍त रक्‍त और जल बह निकला।</verse>
				<verse number="35">जिसने यह देखा है, उसने इसकी साक्षी दी है और उसकी साक्षी सच्‍ची है। वह जानता है कि वह सच बोल रहा है, जिससे आप भी विश्‍वास करें।</verse>
				<verse number="36">यह इसलिए हुआ कि धर्मग्रन्‍थ का यह कथन पूरा हो जाए, “उसकी एक भी हड्डी नहीं तोड़ी जाएगी;”</verse>
				<verse number="37">फिर धर्मग्रन्‍थ का एक दूसरा कथन इस प्रकार है, “उन्‍होंने जिसे बेधा है वे उसी की ओर देखेंगे।”</verse>
				<verse number="38">इसके पश्‍चात् अरिमतियाह गाँव के यूसुफ ने, जो यहूदी धर्मगुरुओं के भय के कारण येशु का गुप्‍त शिष्‍य था, पिलातुस से येशु के शरीर को उतार लेने की अनुमति माँगी। पिलातुस ने अनुमति दे दी। अत: यूसुफ आ कर येशु के शरीर को ले गया।</verse>
				<verse number="39">निकोदेमुस भी पहुँचा, जो पहले रात के समय येशु से मिलने आया था। वह लगभग तैंतीस किलो गन्‍धरस और अगरु का सम्‍मिश्रण लाया।</verse>
				<verse number="40">उन्‍होंने येशु का शरीर लिया और यहूदियों की गाड़ने की प्रथा के अनुसार, उसे सुगन्‍धित द्रव्‍यों के साथ पट्टियों में लपेटा।</verse>
				<verse number="41">जहाँ येशु क्रूस पर चढ़ाए गये थे, वहाँ एक उद्यान था और उस उद्यान में एक नयी कबर थी, जिस में अब तक कोई नहीं रखा गया था।</verse>
				<verse number="42">उन्‍होंने येशु को वहीं रख दिया, क्‍योंकि यह यहूदियों के लिए विश्राम-दिवस की तैयारी का दिन था और वह कबर निकट ही थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">मरियम मगदलेनी सप्‍ताह के प्रथम दिन, तड़के मुँह अंधेरे ही, कबर के पास पहुँची। उसने देखा कि कबर पर से पत्‍थर हटा हुआ है।</verse>
				<verse number="2">यह देखकर वह दौड़ती हुई सिमोन पतरस तथा उस दूसरे शिष्‍य के पास आई, जिसे येशु प्‍यार करते थे। मरियम ने उनसे कहा, “वे प्रभु को कबर में से उठा ले गये हैं और हम नहीं जानतीं कि उन्‍होंने उनको कहाँ रखा है।”</verse>
				<verse number="3">पतरस और वह दूसरा शिष्‍य कबर की ओर चल पड़े।</verse>
				<verse number="4">वे दोनों साथ-साथ दौड़े। दूसरा शिष्‍य पतरस को पीछे छोड़कर आगे निकल गया और कबर पर पहले पहुँचा।</verse>
				<verse number="5">उसने झुक कर यह देखा कि पट्टियाँ पड़ी हुई हैं, किन्‍तु वह कबर के भीतर नहीं गया।</verse>
				<verse number="6">सिमोन पतरस उसके पीछे पहुँचा और कबर के अन्‍दर गया। उसने देखा कि पट्टियाँ पड़ी हुई हैं</verse>
				<verse number="7">और येशु के सिर पर जो अँगोछा बँधा था, वह पट्टियों के साथ नहीं, बल्‍कि दूसरी जगह तह किया हुआ अलग रखा हुआ है।</verse>
				<verse number="8">तब वह दूसरा शिष्‍य भी, जो कबर पर पहले पहुँचा था, भीतर गया। उसने देखा और विश्‍वास किया,</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि वे अब तक धर्मग्रन्‍थ का वह लेख नहीं समझ पाए थे, जिसके अनुसार येशु का मृतकों में से जी उठना अनिवार्य था।</verse>
				<verse number="10">इसके पश्‍चात् शिष्‍य अपने-अपने घर लौट गये।</verse>
				<verse number="11">मरियम कबर के पास, बाहर रोती हुई खड़ी रही। उसने रोते-रोते झुक कर कबर के भीतर दृष्‍टि डाली</verse>
				<verse number="12">और जहाँ येशु का शरीर रखा हुआ था, वहाँ श्‍वेत वस्‍त्र पहने दो स्‍वर्गदूतों को बैठा हुआ देखा: एक को सिरहाने और दूसरे को पैताने।</verse>
				<verse number="13">दूतों ने उस से कहा, “हे महिला! आप क्‍यों रो रही हैं?” उसने उत्तर दिया, “वे मेरे प्रभु को उठा ले गये हैं और मैं नहीं जानती कि उन्‍होंने उन को कहाँ रखा है।”</verse>
				<verse number="14">वह यह कह कर मुड़ी और उसने येशु को वहाँ खड़े हुए देखा, किन्‍तु वह उन्‍हें पहचान नहीं सकी कि वह येशु हैं।</verse>
				<verse number="15">येशु ने उससे कहा, “हे महिला! आप क्‍यों रो रही हैं? आप किसे ढूँढ़ रही हैं?” मरियम ने उन्‍हें माली समझा और यह कहा, “महोदय! यदि आप उन्‍हें उठा ले गये हैं, तो मुझे बता दीजिए कि आपने उन्‍हें कहाँ रखा है और मैं उन्‍हें ले जाऊंगी।”</verse>
				<verse number="16">इस पर येशु ने उससे कहा, “मरियम!” उसने मुड़ कर इब्रानी में उनसे कहा, “रब्‍बोनी”, अर्थात् “गुरुवर”।</verse>
				<verse number="17">येशु ने उससे कहा, “चरणों से लिपट कर मुझे मत रोको । मैं अब तक पिता के पास, ऊपर नहीं गया हूँ। मेरे भाइयों के पास जाओ, और उनसे यह कहो कि मैं अपने पिता और तुम्‍हारे पिता, अपने परमेश्‍वर और तुम्‍हारे परमेश्‍वर के पास ऊपर जा रहा हूँ।”</verse>
				<verse number="18">मरियम मगदलेनी ने जा कर शिष्‍यों को यह संदेश दिया, “मैंने प्रभु को देखा है और उन्‍होंने मुझ से ये बातें कही हैं।”</verse>
				<verse number="19">उसी दिन, अर्थात् सप्‍ताह के प्रथम दिन, सन्‍ध्या समय, जब शिष्‍य यहूदी धर्मगुरुओं के भय से द्वार बन्‍द किये एकत्र थे, येशु उनके बीच आ कर खड़े हो गये। उन्‍होंने शिष्‍यों से कहा, “तुम्‍हें शान्‍ति मिले!”</verse>
				<verse number="20">और यह कह कर उन्‍हें अपने हाथ और अपनी पसली दिखायी। प्रभु को देख कर शिष्‍य आनन्‍दित हो उठे।</verse>
				<verse number="21">येशु ने उन से फिर कहा, “तुम्‍हें शान्‍ति मिले! जिस प्रकार पिता ने मुझे भेजा है, उसी प्रकार मैं तुम्‍हें भेजता हूँ।”</verse>
				<verse number="22">यह कह कर येशु ने उन पर श्‍वास फूँका, और कहा, “पवित्र आत्‍मा को ग्रहण करो!</verse>
				<verse number="23">तुम जिन लोगों के पाप क्षमा करोगे, वे क्षमा किए गए और जिन लोगों के पाप क्षमा नहीं करोगे, वे क्षमा नहीं होंगे। ”</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु जब येशु आए थे, उस समय बारहों में से एक, थोमस, जो दिदिमुस कहलाता था, उनके साथ नहीं था।</verse>
				<verse number="25">दूसरे शिष्‍यों ने उससे कहा, “हम ने प्रभु को देखा है।” उसने उत्तर दिया, “जब तक मैं उनके हाथों में कीलों का निशान न देख लूँ, कीलों की जगह पर अपनी उँगली न रख दूँ और उनकी पसली में अपना हाथ न डाल दूँ, तब तक मैं विश्‍वास नहीं करूँगा।”</verse>
				<verse number="26">आठ दिन के पश्‍चात् येशु के शिष्‍य फिर घर के भीतर एकत्र थे और थोमस उनके साथ था। यद्यपि द्वार बन्‍द थे, फिर भी येशु आए और उनके बीच खड़े हो गये और बोले, “तुम्‍हें शान्‍ति मिले!”</verse>
				<verse number="27">तब उन्‍होंने थोमस से कहा, “अपनी उँगली यहाँ रखो। देखो, ये मेरे हाथ हैं। अपना हाथ बढ़ा कर मेरी पसली में डालो और अविश्‍वासी नहीं, बल्‍कि विश्‍वासी बनो।”</verse>
				<verse number="28">थोमस ने उत्तर दिया, “हे मेरे प्रभु! हे मेरे परमेश्‍वर!”</verse>
				<verse number="29">येशु ने उससे कहा, “क्‍या तुम इसलिए विश्‍वास करते हो कि तुम ने मुझे देखा है? धन्‍य हैं वे जिन्‍होंने मुझे नहीं देखा, तो भी विश्‍वास करते हैं!”</verse>
				<verse number="30">येशु ने अपने शिष्‍यों के सामने और अनेक आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न दिखाए, जिनका विवरण इस पुस्‍तक में नहीं दिया गया है।</verse>
				<verse number="31">किन्‍तु इनका विवरण इसलिए दिया गया है, जिससे आप विश्‍वास करें कि येशु ही मसीह, परमेश्‍वर के पुत्र हैं और अपने इस विश्‍वास के द्वारा उनके नाम से जीवन प्राप्‍त करें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">इसके पश्‍चात् येशु ने तिबेरियस झील के तट पर पुन: अपने आपको शिष्‍यों पर प्रकट किया। यह इस प्रकार हुआ।</verse>
				<verse number="2">सिमोन पतरस, थोमस जो दिदिमुस कहलाता था, नतनएल जो गलील प्रदेश के काना नगर का निवासी था, जबदी के दो पुत्र और येशु के दो अन्‍य शिष्‍य एकत्र थे।</verse>
				<verse number="3">सिमोन पतरस ने उन से कहा, “मैं मछली पकड़ने जा रहा हूँ।” वे उससे बोले, “हम भी तुम्‍हारे साथ चलते हैं।” वे चल पड़े और नाव पर सवार हुए, किन्‍तु उस रात उन्‍हें कुछ नहीं मिला।</verse>
				<verse number="4">सबेरा हो ही रहा था कि येशु तट पर आ खड़े हुए; किन्‍तु शिष्‍य उन्‍हें नहीं पहचान सके कि वह येशु हैं।</verse>
				<verse number="5">येशु ने उनसे कहा, “बच्‍चो! क्‍या तुम्‍हारे पास खाने को कुछ है?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “कुछ नहीं।”</verse>
				<verse number="6">इस पर येशु ने उनसे कहा, “नाव की दाहिनी ओर जाल डालो, तो तुम्‍हें मिलेगा।” उन्‍होंने जाल डाला और इतनी मछलियाँ फँस गयीं कि वे जाल नहीं निकाल सके।</verse>
				<verse number="7">तब उस शिष्‍य ने, जिस से येशु प्रेम करते थे, पतरस से कहा, “यह तो प्रभु हैं।” जब सिमोन पतरस ने सुना कि यह प्रभु हैं, तो उसने कमर में अपना अंगरखा कस लिया, क्‍योंकि वह वस्‍त्र नहीं पहने था; और वह झील में कूद पड़ा।</verse>
				<verse number="8">दूसरे शिष्‍य मछलियों से भरा जाल खींचते हुए नाव पर आए। वे किनारे से अधिक दूर नहीं, केवल सौ मीटर दूर थे।</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने तट पर उतर कर वहाँ कोयले की आग पर रखी हुई मछली और रोटी देखी।</verse>
				<verse number="10">येशु ने उनसे कहा, “तुम ने अभी जो मछलियाँ पकड़ी हैं, उनमें से कुछ ले आओ।”</verse>
				<verse number="11">सिमोन पतरस नाव पर चढ़कर जाल किनारे खींच लाया। उस में एक सौ तिरपन बड़ी-बड़ी मछलियाँ थीं और इतनी मछलियाँ होने पर भी जाल नहीं फटा था।</verse>
				<verse number="12">येशु ने उन से कहा, “आओ, जलपान कर लो।” शिष्‍यों में किसी को भी येशु से यह पूछने का साहस नहीं हुआ कि आप कौन हैं क्‍योंकि वे जानते थे कि वह प्रभु हैं।</verse>
				<verse number="13">येशु आए। उन्‍होंने रोटी ले कर उन्‍हें दी और इसी तरह मछली भी।</verse>
				<verse number="14">इस प्रकार मृतकों में से जी उठने के पश्‍चात् यह तीसरी बार येशु ने शिष्‍यों को दर्शन दिया।</verse>
				<verse number="15">जलपान के बाद येशु ने सिमोन पतरस से कहा, “सिमोन, योहन के पुत्र! क्‍या इनकी अपेक्षा तुम मुझ से अधिक प्रेम करते हो?” उसने उन्‍हें उत्तर दिया, “जी हाँ, प्रभु! आप जानते हैं कि मैं आप को प्‍यार करता हूँ।” उन्‍होंने पतरस से कहा, “मेरे मेमनों को चराओ।”</verse>
				<verse number="16">येशु ने दूसरी बार उससे कहा, “सिमोन, योहन के पुत्र! क्‍या तुम मुझ से प्रेम करते हो?” उसने उत्तर दिया, “जी हाँ, प्रभु! आप जानते हैं कि मैं आप को प्‍यार करता हूँ।” उन्‍होंने पतरस से कहा, “मेरी भेड़ों की रखवाली करो।”</verse>
				<verse number="17">येशु ने तीसरी बार उससे कहा, “सिमोन, योहन के पुत्र! क्‍या तुम मुझे प्‍यार करते हो?” पतरस को इससे दु:ख हुआ कि उन्‍होंने तीसरी बार उससे यह पूछा, “क्‍या तुम मुझे प्‍यार करते हो?”। उसने येशु से कहा, “प्रभु! आप तो सब कुछ जानते हैं। आप जानते हैं कि मैं आप को प्‍यार करता हूँ।” येशु ने उससे कहा, “मेरी भेड़ों को चराओ।</verse>
				<verse number="18">“मैं तुम से सच-सच कहता हूँ: जब तुम युवा थे तब तुम स्‍वयं अपनी कमर कस कर जहाँ चाहते थे, वहाँ घूमते-फिरते थे। किन्‍तु जब तुम वृद्ध होगे, तब तुम अपने हाथ फैलाओगे और दूसरा व्यक्‍ति तुम्‍हारी कमर कस कर तुम्‍हें वहाँ ले जाएगा, जहाँ तुम जाना नहीं चाहते।”</verse>
				<verse number="19">इन शब्‍दों से येशु ने संकेत किया कि किस प्रकार की मृत्‍यु से पतरस परमेश्‍वर की महिमा करेगा। येशु ने अन्‍त में पतरस से कहा, “मेरा अनुसरण करो।”</verse>
				<verse number="20">पतरस ने मुड़ कर उस शिष्‍य को पीछे-पीछे आते देखा, जिससे येशु प्रेम करते थे और जिसने भोजन के समय उनकी छाती पर झुक कर पूछा था, “प्रभु! वह कौन है, जो आप को पकड़वाएगा?”</verse>
				<verse number="21">पतरस ने उसे देख कर येशु से पुछा, “प्रभु! इसका क्‍या होगा?”</verse>
				<verse number="22">येशु ने उसे उत्तर दिया, “यदि मेरी इच्‍छा हो कि यह मेरे आने तक रहे, तो इस से तुम्‍हें क्‍या? तुम मेरा अनुसरण करो।”</verse>
				<verse number="23">यह बात भाई-बहिनों में फैल गयी कि वह शिष्‍य नहीं मरेगा। परन्‍तु येशु ने यह नहीं कहा था कि “यह नहीं मरेगा”, बल्‍कि यह कि “यदि मेरी इच्‍छा हो कि यह मेरे आने तक रहे, तो इससे तुम्‍हें क्‍या?”</verse>
				<verse number="24">यह वही शिष्‍य है, जो इन बातों के विषय में साक्षी दे रहा है और जिसने इन बातों का विवरण लिखा है। हम जानते हैं कि उसकी साक्षी सत्‍य है।</verse>
				<verse number="25">येशु ने और भी अनेक कार्य किये हैं। यदि एक-एक कर उनका वर्णन किया जाता, तो मैं समझता हूँ कि जो पुस्‍तकें लिखी जातीं, वे संसार भर में भी नहीं समा पातीं।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="44">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">हे थिओफिलुस! मैंने अपनी पहली पुस्‍तक में उन सब बातों का वर्णन किया, जिन्‍हें येशु आरंभ से उस दिन तक करते और सिखाते रहे</verse>
				<verse number="2">जिस दिन वह स्‍वर्ग में उठा लिये गये। उस से पहले येशु ने प्रेरितों को, जिन्‍हें उन्‍होंने स्‍वयं चुना था, पवित्र आत्‍मा द्वारा आदेश दिया।</verse>
				<verse number="3">येशु ने अपने दु:ख-भोग के बाद उन प्रेरितों के संमुख बहुत-से प्रमाण प्रस्‍तुत किए कि वह जीवित हैं। वह चालीस दिन तक उन्‍हें दिखाई देते रहे और उनसे परमेश्‍वर के राज्‍य के विषय में बात करते रहे।</verse>
				<verse number="4">येशु ने प्रेरितों के साथ भोजन करते समय उन्‍हें आज्ञा दी कि वे यरूशलेम नगर नहीं छोड़ें, बल्‍कि पिता ने जो प्रतिज्ञा की है, उसकी प्रतीक्षा करते रहें। उन्‍होंने कहा, “मैंने तुम लोगों को उस प्रतिज्ञा के विषय में बता दिया है।</verse>
				<verse number="5">योहन ने तो जल से बपतिस्‍मा दिया था, परन्‍तु थोड़े ही दिनों बाद तुम्‍हें पवित्र आत्‍मा से बपतिस्‍मा दिया जायेगा।”</verse>
				<verse number="6">जब प्रेरित येशु के साथ एकत्र थे, तब उन्‍होंने यह प्रश्‍न किया, “प्रभु! क्‍या आप इस समय इस्राएलियों का राज्‍य पुन: स्‍थापित करेंगे?”</verse>
				<verse number="7">येशु ने उत्तर दिया, “पिता ने जो काल और निश्‍चित समय अपने निजी अधिकार में रखे हैं, उन्‍हें जानना तुम्‍हारा काम नहीं है।</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु पवित्र आत्‍मा तुम पर उतरेगा और तुम्‍हें सामर्थ्य प्रदान करेगा और तुम यरूशलेम में, समस्‍त यहूदा और सामरी प्रदेशों में तथा पृथ्‍वी के अन्‍तिम छोर तक मेरे साक्षी होगे।”</verse>
				<verse number="9">इतना कहने के पश्‍चात् येशु उनके देखते-देखते ऊपर उठा लिये गये और एक बादल ने उन्‍हें शिष्‍यों की आँखों से ओझल कर दिया।</verse>
				<verse number="10">येशु के आरोहण के समय प्रेरित आकाश की ओर एकटक देख रहे थे। तब उज्‍ज्‍वल वस्‍त्र पहने दो पुरुष उनके पास अचानक आ खड़े हुए और</verse>
				<verse number="11">बोले, “गलीली पुरुषो! आप खड़े-खड़े आकाश की ओर क्‍यों देख रहे हो? यही येशु, जो आप के बीच से स्‍वर्ग में उठा लिये गये हैं, उसी तरह फिर आयेंगे, जिस तरह आप लोगों ने उन्‍हें स्‍वर्ग की ओर जाते देखा है।”</verse>
				<verse number="12">प्रेरित जैतून नामक पहाड़ से यरूशलेम लौटे। यह पहाड़ यरूशलेम के निकट, एक विश्राम-दिवस की यात्रा की दूरी पर है।</verse>
				<verse number="13">वहाँ पहुँच कर वे अटारी पर चढ़े, जहाँ वे ठहरे हुए थे। वे थे: पतरस तथा योहन, याकूब तथा अन्‍द्रेयास, फिलिप तथा थोमस, बरतोलोमी तथा मत्ती, हलफई का पुत्र याकूब तथा “धर्मोत्‍साही” शिमोन और याकूब का पुत्र यहूदा।</verse>
				<verse number="14">ये सब, कई स्‍त्रियों के साथ, येशु की माता मरियम तथा उनके भाइयों सहित, एक-चित्त होकर प्रार्थना में लगे रहे।</verse>
				<verse number="15">उन्‍हीं दिनों पतरस विश्‍वासी भाई-बहिनों के बीच खड़े हुए, जो लगभग एक सौ बीस व्यक्‍तियों का समुदाय था। पतरस ने कहा,</verse>
				<verse number="16">“ भाइयो! यह अनिवार्य था कि धर्मग्रन्‍थ की वह भविष्‍यवाणी पूरी हो जाये, जो पवित्र आत्‍मा ने दाऊद के मुख से यूदस [यहूदा] के विषय में की थी। यूदस तो येशु को गिरफ्‍तार करने वालों का अगुआ बन गया।</verse>
				<verse number="17">वह हम लोगों में गिना जाता था और धर्मसेवा में हमारा संभागी ठहराया गया था।</verse>
				<verse number="18">“उसने अपने अधर्म की कमाई से एक खेत खरीदा। वह उस में मुँह के बल गिरा, उसका पेट फट गया और उसकी सारी अँतड़ियाँ बाहर निकल आयीं।</verse>
				<verse number="19">यह बात यरूशलेम के सब निवासियों को मालूम हो गयी; इस कारण वह खेत उनकी भाषा में ‘हकेलदमा’ अर्थात् ‘रक्‍त का खेत’ कहलाता है।</verse>
				<verse number="20">“भजन-संहिता में यह लेख भी है: ‘उसका निवास स्‍थान उजड़ जाए; उस में कोई भी निवास नहीं करे’ और ‘कोई दूसरा उसका पद ग्रहण करे।’</verse>
				<verse number="21">इसलिए उचित है कि जितने समय तक प्रभु येशु हमारे बीच आते-जाते रहे,</verse>
				<verse number="22">अर्थात् योहन के बपतिस्‍मा से ले कर प्रभु के स्‍वर्गारोहण के दिन तक जो लोग बराबर हमारे साथ थे, उन में से एक हमारे साथ प्रभु के पुनरुत्‍थान का साक्षी बने।”</verse>
				<verse number="23">इस पर उन्‍होंने दो व्यक्‍तियों को प्रस्‍तुत किया−यूसुफ को, जो बरसब्‍बास कहलाता था और जिसका उपनाम युस्‍तुस था, और मत्तियस को।</verse>
				<verse number="24">तब उन्‍होंने इस प्रकार प्रार्थना की, “प्रभु! तू सब का हृदय जानता है। यह प्रकट कर कि तूने इन दोनों में से किस को चुना है,</verse>
				<verse number="25">ताकि वह उस धर्मसेवा तथा प्रेरित-पद का स्‍थान ग्रहण करे, जिस से पतित हो कर यूदस अपने स्‍थान को चला गया।”</verse>
				<verse number="26">उन्‍होंने उन दोनों के लिए चिट्ठी डाली। चिट्ठी मत्तियस के नाम निकली और वह ग्‍यारह प्रेरितों के साथ सम्‍मिलित कर लिया गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">जब पेंतेकोस्‍त पर्व का दिन आया और सब शिष्‍य एक स्‍थान पर इकट्ठे थे,</verse>
				<verse number="2">तो अचानक बड़ी आँधी के झोंके जैसी आवाज आकाश से सुनाई पड़ी और सारा घर, जहाँ वे बैठे हुए थे, गूँज उठा।</verse>
				<verse number="3">उन्‍हें एक प्रकार की आग दिखाई पड़ी, जो जीभों में विभाजित हो कर उन में से हर एक के ऊपर आ कर ठहर गयी।</verse>
				<verse number="4">वे सब पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण हो गये और जो वाणी का वरदान पवित्र आत्‍मा ने उन्‍हें दिया, उस के अनुसार भिन्न-भिन्न भाषाओं में बोलने लगे।</verse>
				<verse number="5">पृथ्‍वी के सब देशों से आये हुए भक्‍त यहूदी उस समय यरूशलेम में निवास कर रहे थे।</verse>
				<verse number="6">जब यह आवाज हुई, तो भीड़ लग गई। लोग घबरा गये; क्‍योंकि हर एक अपनी-अपनी भाषा में शिष्‍यों को बोलते सुन रहा था।</verse>
				<verse number="7">वे चकित रह गये और विस्‍मित हो कहने लगे, “क्‍या ये बोलने वाले सब-के-सब गलीली नहीं हैं?</verse>
				<verse number="8">तो फिर हम में हर एक अपनी-अपनी जन्‍मभूमि की भाषा कैसे सुन रहा है?</verse>
				<verse number="9">हम पारथी, मादी और एलामी लोग; मेसोपोतामिया, यहूदा और कप्‍पदूकिया, पोंतुस और आसिया,</verse>
				<verse number="10">फ्रुगिया और पंफुलिया, मिस्र और कुरेने के निकटवर्ती लीबिया के निवासी; रोम के यहूदी तथा नवयहूदी प्रवासी,</verse>
				<verse number="11">क्रेती और अरबी लोग − हम सब अपनी-अपनी भाषा में इन्‍हें परमेश्‍वर के महान कार्यों की चर्चा करते सुन रहे हैं।”</verse>
				<verse number="12">वे सब चकित रह गये और दुविधा में पड़कर एक-दूसरे से कहने लगे, “यह क्‍या बात है?”</verse>
				<verse number="13">परंतु दूसरों ने उपहास करते हुए कहा, “ये तो मदिरा पी कर मतवाले हो रहे हैं।”</verse>
				<verse number="14">पतरस ने ग्‍यारहों के साथ खड़े हो कर लोगों को सम्‍बोधित करते हुए ऊंचे स्‍वर से कहा, “यहूदी भाइयो और यरूशलेम के सब निवासियो! आप मेरी बात ध्‍यान से सुनें और यह जान लें कि</verse>
				<verse number="15">ये लोग मतवाले नहीं हैं, जैसा कि आप समझते हैं। अभी तो दिन के नौ बजे हैं।</verse>
				<verse number="16">परंतु यह वह बात है, जिसके विषय में नबी योएल ने कहा है,</verse>
				<verse number="17">परमेश्‍वर यह कहता है: ‘मैं अन्‍तिम दिनों में सब मनुष्‍यों पर अपना आत्‍मा उंडेलूंगा। तुम्‍हारे पुत्र और पुत्रियाँ नबूवत करेंगे, तुम्‍हारे नवयुवक दिव्‍य दर्शन पायेंगे और तुम्‍हारे बड़े-बूढ़े स्‍वप्‍न देखेंगे।</verse>
				<verse number="18">मैं उन दिनों अपने दास-दासियों पर अपना आत्‍मा उंडेलूंगा और वे नबूवत करेंगे।</verse>
				<verse number="19">मैं ऊपर आकाश में अद्भुत कार्य और नीचे पृथ्‍वी पर चिह्‍न दिखाऊंगा, अर्थात् रक्‍त, अग्‍नि और उड़ता हुआ धुआँ।</verse>
				<verse number="20">प्रभु के महान् तथा प्रकाशमान दिन के आगमन से पहले सूर्य अन्‍धकारमय हो जायेगा और चन्‍द्रमा रक्‍तमय।</verse>
				<verse number="21">तब जो कोई प्रभु के नाम की दुहाई देगा, वह उद्धार पाएगा।’</verse>
				<verse number="22">इस्राएली भाइयो! मेरी बातें ध्‍यान से सुनिए! आप लोग स्‍वयं जानते हैं कि परमेश्‍वर ने येशु नासरी के द्वारा आप लोगों के बीच कितने सामर्थ्य एवं आश्‍चर्य के कार्य किए तथा चिह्‍न दिखाये हैं। इस से यह प्रमाणित हुआ कि येशु परमेश्‍वर की ओर से आप लोगों के पास भेजे गये थे।</verse>
				<verse number="23">वह परमेश्‍वर की निश्‍चित योजना तथा पूर्वज्ञान के अनुसार पकड़वाये गये और आप लोगों ने विधर्मियों के हाथों उन्‍हें क्रूस पर चढ़ाया और मार डाला है।</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु परमेश्‍वर ने मृत्‍यु-पीड़ा के बन्‍धन खोल कर उन्‍हें पुनर्जीवित किया। यह असम्‍भव था कि वह मृत्‍यु के वश में रहें,</verse>
				<verse number="25">क्‍योंकि उनके विषय में दाऊद यह कहते हैं: ‘प्रभु सदा मेरी आँखों के सामने रहता है। वह मेरी दाहिनी ओर विराजमान है, जिससे मैं विचलित न होऊं।</verse>
				<verse number="26">इसलिए मेरा हृदय आनन्‍दित है, मेरी जिह्‍वा प्रफुल्‍लित है और मेरा शरीर आशा में विश्राम करेगा;</verse>
				<verse number="27">क्‍योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में नहीं छोड़ेगा, तू अपने पवित्रजन को कबर में गलने नहीं देगा।</verse>
				<verse number="28">तूने मुझे जीवन का मार्ग दिखाया है। तू अपने मुख के दर्शन द्वारा मुझे आनन्‍द-विभोर करेगा।’</verse>
				<verse number="29">भाइयो! मैं कुलपति दाऊद के विषय में आप लोगों से निस्‍संकोच यह कह सकता हूँ कि वह मर गये और कबर में रखे गये। उनकी कबर आज तक हमारे बीच विद्यमान है।</verse>
				<verse number="30">राजा दाऊद नबी थे। वह जानते थे कि परमेश्‍वर ने शपथ खा कर उन से यह कहा था कि ‘मैं तुम्‍हारे वंशजों में एक व्यक्‍ति को तुम्‍हारे सिंहासन पर बैठाऊंगा।’</verse>
				<verse number="31">इसलिए उन्‍होंने मसीह के पुनरुत्‍थान के विषय में पहले से ही जानकर कहा कि वह अधोलोक में नहीं छोड़े गये और उनका शरीर गलने नहीं दिया गया।</verse>
				<verse number="32">परमेश्‍वर ने इन्‍हीं येशु को पुनर्जीवित किया है। हम सब इस बात के साक्षी हैं।</verse>
				<verse number="33">अब वह परमेश्‍वर के दाहिने हाथ से उन्नत हुए और उन्‍हें पिता से पवित्र आत्‍मा प्राप्‍त हुआ, जिसकी प्रतिज्ञा की गई थी। उन्‍होंने उसे उंडेल दिया, जैसा कि आप देख और सुन रहे हैं।</verse>
				<verse number="34">दाऊद स्‍वर्ग पर नहीं चढ़े, किन्‍तु वह स्‍वयं कहते हैं: ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा, तुम तब तक मेरे दाहिने बैठे रहो,</verse>
				<verse number="35">जब तक मैं तुम्‍हारे शत्रुओं को तुम्‍हारे चरणों की चौकी न बना दूँ।’</verse>
				<verse number="36">“इस्राएल का सारा घराना यह निश्‍चित रूप से जान ले कि जिन्‍हें आप लोगों ने क्रूस पर चढ़ाया, परमेश्‍वर ने उन्‍हीं येशु को प्रभु और मसीह दोनों बना दिया है।”</verse>
				<verse number="37">यह सुनकर वे मर्माहत हो गये और उन्‍होंने पतरस तथा अन्‍य प्रेरितों से पूछा, “भाइयो! हमें क्‍या करना चाहिए?”</verse>
				<verse number="38">पतरस ने उन्‍हें यह उत्तर दिया, “आप लोग पश्‍चात्ताप करें। आप लोगों में से प्रत्‍येक व्यक्‍ति अपने-अपने पापों की क्षमा के लिए येशु मसीह के नाम से बपतिस्‍मा ले। इस प्रकार आप पवित्र आत्‍मा का वरदान प्राप्‍त करेंगे;</verse>
				<verse number="39">क्‍योंकि वह प्रतिज्ञा आपके तथा आपकी सन्‍तान के लिए है, और उन सब के लिए, जो अभी दूर हैं और जिन्‍हें हमारा प्रभु परमेश्‍वर अपने पास बुला रहा है।”</verse>
				<verse number="40">पतरस ने और बहुत-सी बातों द्वारा साक्षी दी और यह कहते हुए उन से अनुरोध किया कि आप लोग अपने को इस विधर्मी पीढ़ी से बचाये रखें।</verse>
				<verse number="41">जिन्‍होंने पतरस की बातों को ग्रहण किया, उन्‍होंने बपतिस्‍मा लिया। उस दिन लगभग तीन हजार लोग शिष्‍यों में सम्‍मिलित हो गये।</verse>
				<verse number="42">वे प्रेरितों की शिक्षा, सत्‍संग, रोटी तोड़ने एवं प्रार्थना में दत्तचित रहने लगे।</verse>
				<verse number="43">सब लोगों पर भय छाया हुआ था, क्‍योंकि प्रेरितों द्वारा बहुत अद्भुत कार्य एवं चिह्‍न दिखाए गये थे।</verse>
				<verse number="44">सब विश्‍वासी एक साथ रहते थे। उनके पास जो कुछ भी था, उस में सब का साझा था।</verse>
				<verse number="45">वे अपनी चल-अचल सम्‍पत्ति बेच देते और उससे प्राप्‍त धनराशि हर एक की जरूरत के अनुसार सब को बांट देते थे।</verse>
				<verse number="46">वे प्रतिदिन मन्‍दिर में एक भाव से उपस्‍थित होते, घर-घर में रोटी तोड़ते और निष्‍कपट हृदय से आनन्‍दपूर्वक एक साथ भोजन करते थे।</verse>
				<verse number="47">वे परमेश्‍वर की स्‍तुति किया करते थे और सारी जनता उन्‍हें बहुत मानती थी। प्रभु प्रतिदिन उनके समुदाय में उन लोगों को मिला देता था, जो मुक्‍ति प्राप्‍त करते थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">पतरस और योहन दोपहर तीन बजे की प्रार्थना के समय मन्‍दिर जा रहे थे।</verse>
				<verse number="2">लोग एक मनुष्‍य को ले जा रहे थे, जो जन्‍म से लँगड़ा था। वे उसे प्रतिदिन ला कर मन्‍दिर के ‘सुन्‍दर’ नामक फाटक के पास छोड़ देते थे, जिससे वह मन्‍दिर के अन्‍दर जाने वालों से भीख माँग सके।</verse>
				<verse number="3">जब उसने पतरस और योहन को मन्‍दिर में प्रवेश करते देखा, तो उन से भीख माँगी।</verse>
				<verse number="4">पतरस और योहन ने उसे ध्‍यान से देखा। पतरस ने कहा, “हमारी ओर देखो।”</verse>
				<verse number="5">वह कुछ पाने की आशा से उनकी ओर ताकने लगा।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु पतरस ने कहा, “मेरे पास न तो चाँदी है और न सोना। मेरे पास जो है, वही तुम्‍हें देता हूँ: नासरत-निवासी येशु मसीह के नाम से उठो और चलो-फिरो!”</verse>
				<verse number="7">और उसने उसका दाहिना हाथ पकड़ कर उसे उठाया। उसी क्षण लँगड़े के पैरों और टखनों में बल आ गया।</verse>
				<verse number="8">वह उछल कर खड़ा हो गया और चलने-फिरने लगा। वह चलते, उछलते तथा परमेश्‍वर की स्‍तुति करते हुए उनके साथ मन्‍दिर में आया।</verse>
				<verse number="9">सारी जनता ने उस को चलते-फिरते तथा परमेश्‍वर की स्‍तुति करते हुए देखा।</verse>
				<verse number="10">लोग उसे पहचान गये कि यह वही है, जो मन्‍दिर के ‘सुन्‍दर’ फाटक के पास बैठ कर भीख माँगा करता था और यह देख कर कि उसके साथ क्‍या हुआ है, वे अचम्‍भे में पड़ कर चकित हो गये।</verse>
				<verse number="11">वह मनुष्‍य पतरस और योहन के साथ लगा हुआ था। इसलिए सारी जनता, आश्‍चर्यचकित हो कर, सुलेमान नामक मण्‍डप में उनकी ओर दौड़ पड़ी।</verse>
				<verse number="12">पतरस ने यह देख कर लोगों से कहा, “इस्राएली भाइयो! आप लोग इस पर आश्‍चर्य क्‍यों कर रहे हैं और हमारी ओर इस प्रकार क्‍यों ताक रहे हैं, मानो हमने अपने सामर्थ्य या धर्म-सिद्धि से इस मनुष्‍य को चलने-फिरने योग्‍य बना दिया है?</verse>
				<verse number="13">“अब्राहम, इसहाक और याकूब के परमेश्‍वर ने, हमारे पूर्वजों के परमेश्‍वर ने अपने सेवक येशु को महिमान्‍वित किया है। आप लोगों ने उन्‍हें पकड़वा दिया और जब पिलातुस उन्‍हें छोड़ देने का निश्‍चय कर चुका था, तब आप लोगों ने उसके सामने उन्‍हें अस्‍वीकार किया।</verse>
				<verse number="14">आप लोगों ने सन्‍त तथा धर्मात्‍मा को अस्‍वीकार कर हत्‍यारे की रिहाई की माँग की।</verse>
				<verse number="15">जीवन के अधिनायक को आप लोगों ने मार डाला; किन्‍तु परमेश्‍वर ने उन्‍हें मृतकों में से जिलाया। हम इस बात के साक्षी हैं।</verse>
				<verse number="16">येशु के नाम में विश्‍वास के कारण उसी नाम ने इस मनुष्‍य को, जिसे आप देखते और जानते हैं, बल प्रदान किया है। उसी विश्‍वास ने इसे आप सब के सामने पूर्ण रूप से स्‍वस्‍थ किया है।</verse>
				<verse number="17">“भाइयो! मैं जानता हूँ कि आप लोग, और आपके शासक भी, यह नहीं जानते थे कि वे क्‍या कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="18">परमेश्‍वर ने इस प्रकार अपना वह कथन पूरा किया, जिसके अनुसार उसके मसीह को दु:ख भोगना था और जिसे उसने सब नबियों के मुख से पहले ही घोषित कर दिया था।</verse>
				<verse number="19">अत: आप लोग पश्‍चात्ताप करें और परमेश्‍वर के पास लौट आयें, जिससे आपके पाप मिट जायें</verse>
				<verse number="20">और प्रभु आप को विश्रान्‍ति का समय प्रदान करे। तब वह पूर्वनिर्धारित मसीह को, अर्थात् येशु को आप लोगों के पास भेजेगा।</verse>
				<verse number="21">यह आवश्‍यक है कि वह उस समय तक स्‍वर्ग में रहें, जब तक उन समस्‍त वस्‍तुओं की पुन: स्‍थापना न हो जाए, जिनके विषय में परमेश्‍वर प्राचीन काल से अपने पवित्र नबियों के मुख से बोला है।</verse>
				<verse number="22">मूसा ने यह कहा था, ‘तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हारे भाइयों में से तुम्‍हारे लिए मुझ-जैसा एक नबी उत्‍पन्न करेगा। वह जो कुछ तुम से कहेगा, तुम उस पर ध्‍यान देना।</verse>
				<verse number="23">जो उस नबी की बात नहीं सुनेगा, वह परमेश्‍वर के निज लोगों में से नष्‍ट कर दिया जायेगा।’</verse>
				<verse number="24">नबी शमूएल और सभी परवर्त्ती नबियों ने अपने संदेशों में इन दिनों की घोषणा की है।</verse>
				<verse number="25">“आप लोग नबियों की संतान और उस विधान के भागीदार हैं, जिसे परमेश्‍वर ने आपके पूर्वजों के साथ उस समय निर्धारित किया, जब उसने अब्राहम से कहा, ‘तेरे वंश के द्वारा संसार की समस्‍त जातियां आशिष पायेंगी।’</verse>
				<verse number="26">परमेश्‍वर ने सब से पहले आप लोगों के लिए अपने सेवक येशु को पुनर्जीवित किया और आपके पास भेजा, जिससे वह आप लोगों में हर एक को कुमार्ग से विमुख करें और आशिष प्रदान करें।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">पतरस और योहन लोगों से बोल ही रहे थे कि पुरोहित, मन्‍दिर-आरक्षी का नायक और सदूकी संप्रदायी उनके पास आ धमके।</verse>
				<verse number="2">वे बहुत नाराज थे, क्‍योंकि प्रेरित जनता को शिक्षा दे रहे थे और येशु का उदाहरण दे कर मृतकों के पुनरुत्‍थान का प्रचार कर रहे थे।</verse>
				<verse number="3">सन्‍ध्‍या हो चली थी, इसलिए उन्‍होंने उन को गिरफ्‍तार कर रात भर के लिए बन्‍दीगृह में डाल दिया।</verse>
				<verse number="4">जिन्‍होंने प्रेरितों का प्रवचन सुना था, उन में बहुतों ने विश्‍वास किया। विश्‍वास करनेवाले पुरुषों की संख्‍या अब लगभग पाँच हजार तक पहुँच गयी।</verse>
				<verse number="5">दूसरे दिन यरूशलेम में शासकों, धर्मवृद्धों और शास्‍त्रियों की सभा हुई।</verse>
				<verse number="6">प्रधान महापुरोहित हन्ना, काइफा, योहानान, सिकन्‍दर और महापुरोहित-वंश के सभी सदस्‍य वहाँ उपस्‍थित थे।</verse>
				<verse number="7">वे पतरस तथा योहन को बीच में खड़ा कर इस प्रकार उन से पूछ-ताछ करने लगे, “तुम लोगों ने किस सामर्थ्य से या किसके नाम से यह काम किया है?”</verse>
				<verse number="8">पतरस ने पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण हो कर उन से कहा, “जनता के शासको और धर्मवृद्धो!</verse>
				<verse number="9">हमने एक दुर्बल मनुष्‍य का उपकार किया है और आज हम से पूछ-ताछ की जा रही है कि वह किस तरह रोग-मुक्‍त हो गया है।</verse>
				<verse number="10">आप सभी लोग और इस्राएल की सारी प्रजा यह जान लें कि नासरत-निवासी येशु मसीह के नाम से यह मनुष्‍य स्‍वस्‍थ हो कर आप लोगों के सामने खड़ा है। उन्‍हीं येशु को आप लोगों ने क्रूस पर चढ़ा दिया था, किन्‍तु परमेश्‍वर ने उन्‍हें मृतकों में से पुनर्जीवित किया।</verse>
				<verse number="11">यह वह पत्‍थर हैं, ‘जिसे आप, कारीगरों ने तुच्‍छ समझा था और जो कोने की नींव का पत्‍थर बन गया है।’</verse>
				<verse number="12">किसी दूसरे व्यक्‍ति द्वारा मुक्‍ति नहीं है; क्‍योंकि समस्‍त संसार में मनुष्‍यों को कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया है, जिसके द्वारा हमें मुक्‍ति मिल सकती है।”</verse>
				<verse number="13">पतरस और योहन की निर्भीकता देख कर और यह जानकर कि वे अशििक्षत तथा साधारण मनुष्‍य हैं, धर्म-महासभा के सदस्‍य अचम्‍भे में पड़ गये। फिर, वे पहचान गये कि ये तो येशु के साथ रह चुके हैं;</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु स्‍वस्‍थ किये गये मनुष्‍य को इनके साथ खड़ा देख कर, वे उत्तर में कुछ नहीं बोल सके।</verse>
				<verse number="15">उन्‍होंने पतरस और योहन को सभा से बाहर जाने का आदेश किया और यह कहते हुए आपस में विचार-विमर्श किया कि,</verse>
				<verse number="16">“हम इन लोगों के साथ क्‍या करें? यरूशलेम में रहने वाले सभी लोगों को यह मालूम हो गया कि इन्‍होंने एक अपूर्व चमत्‍कार दिखाया है। हम यह अस्‍वीकार नहीं कर सकते।</verse>
				<verse number="17">फिर भी जनता में इसका और अधिक प्रचार न हो, इसलिए हम इन्‍हें कड़ी चेतावनी दें कि अब से तुम इस नाम पर किसी से कुछ नहीं कहोगे।”</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने पतरस तथा योहन को बुला भेजा और उन्‍हें आदेश दिया कि वे येशु का नाम लेकर न तो जनता को सम्‍बोधित करें और न शिक्षा दें।</verse>
				<verse number="19">इस पर पतरस और योहन ने उन्‍हें यह उत्तर दिया, “आप लोग स्‍वयं निर्णय करें: क्‍या परमेश्‍वर की दृष्‍टि में यह उचित होगा कि हम परमेश्‍वर की नहीं, बल्‍कि आप लोगों की बात मानें?</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि हमने जो देखा और सुना है, उसके विषय में नहीं बोलना हमारे लिए सम्‍भव नहीं।”</verse>
				<verse number="21">इस पर उन्‍होंने पतरस और योहन को फिर धमका कर छोड़ दिया; क्‍योंकि जनता के कारण उन्‍हें दंड देने का कोई दांव नहीं मिला। सब लोग इस घटना के कारण परमेश्‍वर की स्‍तुति कर रहे थे।</verse>
				<verse number="22">जिस मनुष्‍य को उस आश्‍चर्य कर्म द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य-लाभ हुआ था, उसकी उम्र चालीस वर्ष से अधिक थी।</verse>
				<verse number="23">रिहा होने के बाद पतरस और योहन अपने लोगों के पास लौटे और महापुरोहितों और धर्मवृद्धों ने उन से जो कुछ कहा था, वह सब बतलाया।</verse>
				<verse number="24">वे उनकी बातें सुन कर एक स्‍वर से परमेश्‍वर को सम्‍बोधित करते हुए बोले, “हे स्‍वामी! तूने ही आकाश और पृथ्‍वी तथा समुद्र और जो कुछ उन में है सबको बनाया है।</verse>
				<verse number="25">तूने पवित्र आत्‍मा द्वारा हमारे पूर्वज, अपने सेवक दाऊद के मुख से यह कहा है: ‘अन्‍यधर्मी जातियां क्‍यों आग-बबूला हुईं; राष्‍ट्रों ने क्‍यों षड्‍यन्‍त्र रचा?</verse>
				<verse number="26">प्रभु के विरुद्ध और उसके मसीह के विरुद्ध पृथ्‍वी के राजा उठ खड़े हुए हैं, और शासकगण परस्‍पर मिल गए हैं।’</verse>
				<verse number="27">“वास्‍तव में शासक हेरोदेस और राज्‍यपाल पोंतियुस पिलातुस ने, अन्‍य-जातियों तथा इस्राएल की जनता के साथ, इस नगर में तेरे परमपावन सेवक येशु के विरुद्ध, जिनका तूने अभिषेक किया, षड्‍यन्‍त्र रचा था</verse>
				<verse number="28">ताकि उसे पूरा करें, जिसे तेरे सामर्थ्य और तेरी योजना ने पहले से निर्धारित किया था।</verse>
				<verse number="29">प्रभु! अब तू उनकी धमकियों पर ध्‍यान दे और अपने सेवकों को यह कृपा प्रदान कर कि वे निर्भीकता से तेरा वचन सुनायें।</verse>
				<verse number="30">तू अपना हाथ बढ़ा कर अपने परमपावन सेवक येशु के नाम पर स्‍वास्‍थ्‍यलाभ, चिह्‍न तथा आश्‍चर्यपूर्ण कार्य होने दे।”</verse>
				<verse number="31">उनकी प्रार्थना समाप्‍त होने पर वह स्‍थान, जहाँ वे एकत्र थे, हिल गया। सब पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण हो गये और निर्भीकता के साथ परमेश्‍वर का वचन सुनाने लगे।</verse>
				<verse number="32">विश्‍वासियों का समुदाय एक हृदय और एक प्राण था। उनमें कोई भी अपनी सम्‍पत्ति को अपना नहीं समझता था। जो कुछ उनके पास था, उस में सब का साझा था।</verse>
				<verse number="33">प्रेरित बड़े सामर्थ्य से प्रभु येशु के पुनरुत्‍थान की साक्षी देते थे और उन सब पर परमेश्‍वर का महान अनुग्रह था।</verse>
				<verse number="34">उन में कोई भी दरिद्र नहीं था; क्‍योंकि जिनके पास खेत या मकान थे, वे उन्‍हें बेच देते और धनराशि ला कर</verse>
				<verse number="35">प्रेरितों के चरणों में अर्पित कर देते थे और प्रत्‍येक को उसकी आवश्‍यकता के अनुसार बाँट दिया जाता था।</verse>
				<verse number="36">उदाहरण के लिये यूसुफ नामक एक व्यक्‍ति था। वह लेवी वंश का था। उसका जन्‍म कुप्रुस द्वीप में हुआ था। प्रेरितों ने उसका उपनाम बरनबास अर्थात् “सान्‍त्‍वना-पुत्र” रखा था।</verse>
				<verse number="37">उसके पास कुछ जमीन थी। उसने उसे बेच दिया और उससे प्राप्‍त धनराशि लाकर प्रेरितों के चरणों में अर्पित कर दी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">परंतु हनन्‍याह नामक व्यक्‍ति ने अपनी पत्‍नी सफीरा के साथ परामर्श करने के बाद एक खेत बेच दिया।</verse>
				<verse number="2">उसने अपनी पत्‍नी के जानते बिक्री से प्राप्‍त धनराशि का कुछ अंश अपने पास रखा और शेष अंश ला कर प्रेरितों के चरणों में रख दिया।</verse>
				<verse number="3">इस पर पतरस ने कहा, “हनन्‍याह! शैतान ने क्‍यों तुम्‍हारे हृदय पर इस प्रकार अधिकार कर लिया है कि तुम पवित्र आत्‍मा से झूठ बोलो और जमीन की बिक्री से प्राप्‍त धनराशि का कुछ अंश रख लो?</verse>
				<verse number="4">बेचे जाने से पहले क्‍या वह जमीन तुम्‍हारी अपनी नहीं थी? और इसके बाद भी क्‍या उसकी धनराशि तुम्‍हारे अधिकार में नहीं थी? तुमने ऐसा काम करने का विचार अपने हृदय में क्‍यों किया? तुम मनुष्‍यों से नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर से झूठ बोले हो।”</verse>
				<verse number="5">हनन्‍याह ये बातें सुन कर गिर पड़ा और उसके प्राण निकल गये। सब सुनने वालों पर बड़ा भय छा गया।</verse>
				<verse number="6">कुछ नवयुवकों ने उठ कर उसे कफन में लपेटा और बाहर ले जा कर दफना दिया।</verse>
				<verse number="7">लगभग तीन घण्‍टे बाद उसकी पत्‍नी भीतर आयी। वह इस घटना के बारे में कुछ नहीं जानती थी।</verse>
				<verse number="8">पतरस ने उस से यह प्रश्‍न किया, “मुझे बताओ, क्‍या तुमने वह जमीन इतने में ही बेची थी?” उसने उत्तर दिया, “जी हाँ, इतने में ही।”</verse>
				<verse number="9">इस पर पतरस ने उस से कहा, “यह क्‍या बात है कि तुम दोनों प्रभु के आत्‍मा की परीक्षा लेने के लिए एकमत हो गए? देखो, जो लोग तुम्‍हारे पति को दफनाने गये थे, वे द्वार पर आ गये हैं और अब तुम को भी ले जायेंगे।”</verse>
				<verse number="10">वह उसी क्षण पतरस के चरणों पर गिर गयी और उसके प्राण निकल गये। नवयुवकों ने भीतर आ कर उसे मरा हुआ पाया और उसे ले जा कर उसके पति की बगल में दफना दिया।</verse>
				<verse number="11">इससे सारी कलीसिया पर और जितने लोगों ने इन बातों की चर्चा सुनी, उन सब पर बड़ा भय छा गया।</verse>
				<verse number="12">प्रेरितों द्वारा जनता के बीच बहुत-से चिह्‍न तथा चमत्‍कार हो रहे थे। सब विश्‍वासी एक भाव से सुलेमान के मण्‍डप में एकत्र हुआ करते थे।</verse>
				<verse number="13">दूसरे लोगों में किसी को भी उन में सम्‍मिलित होने का साहस नहीं होता था, फिर भी जनता उनकी प्रशंसा करती थी।</verse>
				<verse number="14">प्रभु में विश्‍वास करने वालों की संख्‍या बढ़ती गई: स्‍त्री-पुरुषों का एक विशाल समुदाय बन गया।</verse>
				<verse number="15">सच तो यह है कि लोग रोगियों को मुख्‍य सड़कों पर ले जा कर खटोलों तथा चारपाइयों पर लिटा देते थे, ताकि जब पतरस उधर से गुजरें, तो उनकी छाया ही उन में से किसी पर पड़ जाये।</verse>
				<verse number="16">यरूशलेम के आसपास के नगरों से भी बहुत लोग एकत्र हो जाया करते थे। वे अपने साथ रोगियों तथा अशुद्ध आत्‍माओं से पीड़ित व्यक्‍तियों को लाते और वे सब स्‍वस्‍थ हो जाते थे।</verse>
				<verse number="17">यह सब देख कर प्रधान महापुरोहित और उसके सब संगी-साथी, अर्थात् सदूकी सम्‍प्रदाय के सदस्‍य, ईष्‍र्या से जलने लगे।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने प्रेरितों को गिरफ्‍तार कर सार्वजनिक बन्‍दीगृह में डाल दिया।</verse>
				<verse number="19">परन्‍तु प्रभु के दूत ने रात को बन्‍दीगृह के द्वार खोल दिये और प्रेरितों को बाहर ले जा कर यह कहा,</verse>
				<verse number="20">“जाइए और खड़े होकर मन्‍दिर में जनता को इस जीवन की सब बातें सुनाइए।” यह सुनकर वे सबेरा होते ही मन्‍दिर में गये और शिक्षा देने लगे।</verse>
				<verse number="21">जब प्रधान महापुरोहित और उसके संगी-साथी आये, तो उन्‍होंने धर्म महासभा अर्थात् इस्राएली समाज की सर्वोच्‍च परिषद् बुलायी और प्रेरितों को ले आने के लिए सिपाहियों को बन्‍दीगृह भेजा।</verse>
				<verse number="22">जब सिपाही वहाँ पहुँचे, तो उन्‍होंने प्रेरितों को बन्‍दीगृह में नहीं पाया। उन्‍होंने लौट कर समाचार दिया,</verse>
				<verse number="23">“हमने देखा कि बन्‍दीगृह बड़ी सावधानी से बन्‍द किया हुआ है और पहरेदार फाटकों पर तैनात हैं, किन्‍तु खोलने पर हमें भीतर कोई नहीं मिला।”</verse>
				<verse number="24">जब मन्‍दिर-आरक्षी के नायक और महापुरोहितों ने यह समाचार सुना, तब वे चिन्‍ता में पड़ गये कि प्रेरितों का क्‍या हुआ।</verse>
				<verse number="25">इतने में किसी ने आकर उन्‍हें समाचार दिया, “देखिए, आप लोगों ने जिन व्यक्‍तियों को बन्‍दीगृह में डाल दिया था, वे मन्‍दिर में खड़े होकर जनता को शिक्षा दे रहे हैं।”</verse>
				<verse number="26">इस पर नायक अपने सिपाहियों के साथ जा कर प्रेरितों को ले आया। वे प्रेरितों को बलपूर्वक नहीं लाये, क्‍योंकि वे जनता से डरते थे कि कहीं वह उन पर पथराव न करे।</verse>
				<verse number="27">उन्‍होंने प्रेरितों को ला कर धर्म-महासभा के सामने पेश किया। प्रधान महापुरोहित ने उन से पूछताछ कर यह कहा,</verse>
				<verse number="28">“क्‍या हमने तुम लोगों को कड़ा आदेश नहीं दिया था कि इस नाम से शिक्षा मत देना; परन्‍तु तुम लोगों ने सारा यरूशलेम अपनी शिक्षा से भर दिया है और उस मनुष्‍य की हत्‍या का दोष हमारे सिर पर मढ़ना चाहते हो?”</verse>
				<verse number="29">इस पर पतरस और अन्‍य प्रेरितों ने यह उत्तर दिया, “हमें मनुष्‍यों की आज्ञा की अपेक्षा परमेश्‍वर की आज्ञा का पालन करना चाहिए।</verse>
				<verse number="30">आप लोगों ने येशु को क्रूस के काठ पर लटका कर मार डाला था, किन्‍तु हमारे पूर्वजों के परमेश्‍वर ने उन्‍हें पुनर्जीवित किया।</verse>
				<verse number="31">परमेश्‍वर ने उन्‍हें अधिनायक तथा मुक्‍तिदाता का उच्‍च पद देकर अपने दाहिने हाथ से उन्नत किया, कि वह इस्राएल को पश्‍चात्ताप और पापक्षमा प्रदान करें।</verse>
				<verse number="32">इन बातों के साक्षी हम हैं और पवित्र आत्‍मा भी, जिसे परमेश्‍वर ने उन लोगों को प्रदान किया है, जो उसकी आज्ञा का पालन करते हैं।”</verse>
				<verse number="33">यह सुन कर धर्म-महासभा के सदस्‍य आग-बबूला हो गए और उन्‍होंने प्रेरितों को मार डालना चाहा।</verse>
				<verse number="34">परंतु गमलीएल नामक एक फरीसी, जो व्‍यवस्‍था का अध्‍यापक और सारी जनता में सम्‍मानित था, धर्म-महासभा में उठ खड़ा हुआ। उसने प्रेरितों को थोड़ी देर के लिए बाहर ले जाने का आदेश दिया</verse>
				<verse number="35">और धर्म-महासभा के सदस्‍यों से यह कहा, “इस्राएली भाइयो! आप सावधानी से विचार करें कि इन लोगों के साथ क्‍या करने जा रहे हैं।</verse>
				<verse number="36">कुछ समय पहले थेउदास ने विद्रोह का झण्‍डा उठाया था। वह दावा करता था कि मैं भी कुछ हूँ और लगभग चार सौ लोग उसके अनुयायी बन गये। वह मारा गया, उसके मानने वाले सब लोग बिखर गये और उनका नाम-निशान भी नहीं रहा।</verse>
				<verse number="37">उसके बाद, जनगणना के समय, गलील-निवासी यहूदा ने सिर उठाया। उसने बहुत-से लोगों को बहका कर अपने विद्रोह में सम्‍मिलित कर लिया। वह भी नष्‍ट हो गया और उसके मानने वाले सब लोग बिखर गये।</verse>
				<verse number="38">इसलिए इस मामले के सम्‍बन्‍ध में मैं आप लोगों से यह कहना चाहता हूँ कि आप इनके काम में दखल न दें और इन्‍हें अपनी राह चलने दें। यदि यह योजना या कार्य मनुष्‍य की ओर से है, तो यह अपने आप मिट जायेगा।</verse>
				<verse number="39">परन्‍तु यदि यह परमेश्‍वर की ओर से है, तो आप इन्‍हें नहीं मिटा सकेंगे और यह बहुत संभव है कि आप परमेश्‍वर के विरोधी प्रमाणित होंगे।”</verse>
				<verse number="40">वे उसकी बात मान गये। उन्‍होंने प्रेरितों को बुला भेजा, उन्‍हें कोड़े लगवाये और यह कड़ा आदेश दे कर छोड़ दिया कि वे येशु के नाम से कुछ न कहें।</verse>
				<verse number="41">प्रेरित इसलिए आनन्‍दित हो कर धर्म-महासभा के भवन से निकले कि उन्‍हें येशु के नाम के लिए अपमानित होने का गौरव मिला।</verse>
				<verse number="42">वे प्रतिदिन मन्‍दिर में और घर-घर जा कर निरंतर शिक्षा देते रहे और येशु मसीह का शुभ समाचार सुनाते रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">उन दिनों जब शिष्‍यों की संख्‍या बढ़ती जा रही थी, तो यूनानी-भाषी शिष्‍यों ने इब्रानी-भाषी शिष्‍यों के विरुद्ध यह शिकायत की कि दैनिक दान-वितरण में उनकी विधवाओं की उपेक्षा हो रही है।</verse>
				<verse number="2">इसलिए बारह प्रेरितों ने शिष्‍यों की सभा बुला कर कहा, “यह उचित नहीं है कि हम खिलाने-पिलाने की सेवा के लिए परमेश्‍वर का वचन सुनाना छोड़ दें।</verse>
				<verse number="3">अत: भाई-बहिनो, आप लोग अपने बीच से सात सच्‍चरित्र पुरुषों को चुन लीजिए, जो पवित्र आत्‍मा और बुद्धि से परिपूर्ण हों। हम उन्‍हें इस कार्य के लिए नियुक्‍त करेंगे,</verse>
				<verse number="4">और हम लोग प्रार्थना में और वचन की सेवा में लगे रहेंगे।”</verse>
				<verse number="5">यह बात समस्‍त सभा को अच्‍छी लगी। उन्‍होंने स्‍तीफनुस नामक व्यक्‍ति को, जो विश्‍वास तथा पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण था, तथा फ़िलिप, प्रोखुरुस, निकानोर, तीमोन, परमिनास और अन्‍ताकिया-निवासी नवयहूदी निकोलास को चुना</verse>
				<verse number="6">और उन्‍हें प्रेरितों के सामने उपस्‍थित किया। प्रेरितों ने प्रार्थना करने के बाद उन पर अपने हाथ रखे।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर का वचन फैलता गया। यरूशलेम में शिष्‍यों की संख्‍या बहुत अधिक बढ़ गई; और बहुत-से पुरोहितों ने इस विश्‍वास को स्‍वीकार कर लिया।</verse>
				<verse number="8">स्‍तीफनुस अनुग्रह तथा सामर्थ्य से परिपूर्ण हो कर जनता के सामने आश्‍चर्य-कर्म तथा बड़े-बड़े चिह्‍न दिखाता था।</verse>
				<verse number="9">‘दास्‍यमुक्‍त लोगों का सभागृह’ कहलाने वाले सभागृह के कुछ सदस्‍य और कुरेने तथा सिकन्‍दरिया नगरों और किलिकिया तथा आसिया प्रदेशों के कुछ लोग स्‍तीफनुस का विरोध करने लगे। वे उससे वाद-विवाद करने आये।</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु वे स्‍तीफनुस की बुद्धि तथा आत्‍मा का सामना न कर सके, क्‍योंकि वह आत्‍मा से प्रेरित हो कर बोलता था।</verse>
				<verse number="11">तब उन्‍होंने घूस दे कर कुछ व्यक्‍तियों को यह कहने के लिए फुसलाया, “हमने स्‍तीफनुस को मूसा तथा परमेश्‍वर की निन्‍दा करते सुना है।”</verse>
				<verse number="12">इस प्रकार जनता, धर्मवृद्धों तथा शास्‍त्रियों को भड़काने के बाद वे अचानक स्‍तीफनुस के पास आ धमके और उसे पकड़ कर धर्म-महासभा के सामने ले गये।</verse>
				<verse number="13">वहां उन्‍होंने झूठे गवाहों को खड़ा किया, जो बोले, “यह व्यक्‍ति सदा इस पवित्र मन्‍दिर तथा मूसा की व्‍यवस्‍था की निन्‍दा करता है।</verse>
				<verse number="14">हमने इसे यह कहते सुना है कि येशु नासरी यह स्‍थान नष्‍ट कर देगा और मूसा के द्वारा दी गई प्रथाओं को बदल देगा।”</verse>
				<verse number="15">धर्म-महासभा के सब सदस्‍य स्‍थिर दृष्‍टि से स्‍तीफनुस की ओर देख रहे थे। उसका मुखण्‍डल उन्‍हें स्‍वर्गदूत के जैसा दीख पड़ा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">प्रधान महापुरोहित ने पूछा, “क्‍या ये बातें सही हैं?”</verse>
				<verse number="2">स्‍तीफनुस ने उत्तर दिया, “भाइयो और गुरुजनो! मेरी बात सुनिए। जब हमारे पूर्वज अब्राहम हारान देश में बसने से पहले मेसोपोतामिया में रहते थे, तो उस समय महिमामय परमेश्‍वर ने उन्‍हें दर्शन दिये</verse>
				<verse number="3">और कहा, ‘तू अपना देश तथा अपना कुटुम्‍ब छोड़ दे और उस देश को जा, जिसे मैं तुझे दिखाऊंगा’।</verse>
				<verse number="4">इस पर वह कसदियों का देश छोड़ कर हारान देश में बस गये। उनके पिता के देहान्‍त के बाद, परमेश्‍वर उन्‍हें वहां से हटा कर इस देश में लाया, जहां आप आजकल रहते हैं।</verse>
				<verse number="5">इस देश में परमेश्‍वर ने उन्‍हें विरासत के रूप में पैर रखने को भी जगह नहीं दी; किन्‍तु उसने प्रतिज्ञा की कि मैं यह देश तुम्‍हारे अधिकार में और तुम्‍हारे पश्‍चात् तुम्‍हारे वंश के अधिकार में कर दूंगा, यद्यपि उस समय अब्राहम के कोई सन्‍तान नहीं थी।</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर ने यह कहा, ‘अब्राहम के वंशज पराये देश में परदेशी की तरह निवास करेंगे। वे लोग उन्‍हें दास बनायेंगे और चार सौ वर्ष तक उन पर अत्‍याचार करते रहेंगे।’</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर ने फिर कहा, ‘मैं उस राष्‍ट्र को दण्‍ड दूंगा जिसके वे दास होंगे। इसके बाद वे वहां से बाहर निकल आयेंगे और इस स्‍थान में मेरी उपासना करेंगे।’</verse>
				<verse number="8">तब परमेश्‍वर ने अब्राहम के लिए ख़तने का विधान निर्धारित किया। और सचमुच, अब्राहम ने इसहाक को उत्‍पन्न किया और आठवें दिन उनका ख़तना किया। इसहाक से याकूब और याकूब से बारह कुलपति उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="9">“इन कुलपतियों ने ईष्‍र्या के कारण यूसुफ़ को मिस्र देश में बेच दिया, किन्‍तु परमेश्‍वर उसके साथ रहा।</verse>
				<verse number="10">उसने सब विपत्तियों से उसको छुड़ाया और उसे मिस्र देश के राजा फरओ की दृष्‍टि में प्रिय तथा बुद्धिमान् बना दिया। फरओ ने यूसुफ को मिस्र का तथा अपने समस्‍त राजभवन का अधिकारी नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="11">उस समय सारे मिस्र तथा कनान देश में अकाल और घोर संकट पड़ा। इस कारण हमारे पूर्वजों को अन्न नहीं मिल रहा था।</verse>
				<verse number="12">जब याकूब ने यह सुना कि मिस्र देश में अनाज मिलता है, तो उन्‍होंने हमारे पूर्वजों को वहां पहली बार भेजा।</verse>
				<verse number="13">दूसरी यात्रा के अवसर पर यूसुफ़ ने अपने भाइयों को अपना परिचय दिया और फरओ को भी यूसुफ़ के कुल का पता चला।</verse>
				<verse number="14">तब यूसुफ़ ने अपने पिता याकूब और उनके सारे परिवार को बुला भेजा। सब मिला कर वे पचहत्तर व्यक्‍ति थे।</verse>
				<verse number="15">याकूब मिस्र देश गये। वहां उनका और हमारे पूर्वजों का भी देहान्‍त हुआ।</verse>
				<verse number="16">बाद में उनके अवशेष शकेम नगर लाये गये और उस क़बर में रखे गये, जिसे अब्राहम ने शकेम में हमोर के पुत्रों से चाँदी दे कर खरीदा था।</verse>
				<verse number="17">“परमेश्‍वर ने अब्राहम से जो प्रतिज्ञा की थी, जब उसके पूर्ण होने का समय निकट आया, तब हमारे लोगों की संख्‍या मिस्र देश में बहुत अधिक बढ़ गई।</verse>
				<verse number="18">अन्‍तत: मिस्र देश में एक ऐसा राजा हुआ, जो यूसुफ के विषय में कुछ नहीं जानता था।</verse>
				<verse number="19">उसने हमारी जाति के साथ कपटपूर्ण व्‍यवहार किया, और हमारे पूर्वजों पर अत्‍याचार किया। उसने हमारे पूर्वजों को बाध्‍य किया कि वे अपने नवजात शिशुओं को बाहर फेंक दिया करें, जिससे वे जीवित न रह सकें।</verse>
				<verse number="20">ऐसे समय मूसा का जन्‍म हुआ। वह अत्‍यन्‍त सुन्‍दर थे और तीन महीने तक अपने पिता के घर में पाले गये।</verse>
				<verse number="21">इसके बाद जब वह फेंक दिये गये, तब फरओ की पुत्री ने उन्‍हें गोद ले लिया और अपने पुत्र की तरह उनका पालन-पोषण किया।</verse>
				<verse number="22">मूसा को मिस्रियों की सब विद्याओं का प्रशिक्षण मिला। वह शक्‍तिशाली वक्‍ता और कर्मवीर बने।</verse>
				<verse number="23">“जब वह चालीस वर्ष के हुए, तब उनके मन में आया कि अपने इस्राएली भाइयों से भेंट करें।</verse>
				<verse number="24">उन में से एक के साथ दुर्व्यवहार होते देख कर, मूसा ने उसका पक्ष लिया और मिस्री को मार कर अत्‍याचार का बदला चुकाया।</verse>
				<verse number="25">मूसा का विचार यह था कि मेरे भाई समझ जायेंगे कि परमेश्‍वर मेरे द्वारा उनका उद्धार करेगा; किन्‍तु उन्‍होंने ऐसा नहीं समझा।</verse>
				<verse number="26">दूसरे दिन मूसा ने दो इस्राएलियों को लड़ते देखा। उन्‍होंने यह कह कर उन में मेल कराने का प्रयास किया, ‘मित्रो! आप लोग भाई-भाई हैं। आप क्‍यों एक दूसरे का अनिष्‍ट करना चाहते हैं?’</verse>
				<verse number="27">जो व्यक्‍ति अपने पड़ोसी के साथ अन्‍याय कर रहा था, उसने मूसा को एक ओर ढकेल दिया और कहा, ‘किसने तुम को हमारा शासक और न्‍यायकर्ता नियुक्‍त किया है?</verse>
				<verse number="28">कल तुमने उस मिस्री का वध किया। क्‍या तुम उसी तरह मुझको भी मार डालना चाहते हो?’</verse>
				<verse number="29">इस बात पर मूसा वहाँ से भाग निकले और मिद्यान देश में परदेशी के रूप में रहने लगे। वहाँ उनके दो पुत्र उत्‍पन्न हुए।</verse>
				<verse number="30">“चालीस वर्ष पश्‍चात् सीनय पर्वत के निर्जन प्रदेश में मूसा को जलती हुई झाड़ी की ज्‍वाला में एक स्‍वर्गदूत दिखाई दिया।</verse>
				<verse number="31">यह देख कर मूसा अचम्‍भे में पड़ गये। जब वह इसका निरीक्षण करने के लिए निकट आये, तो उन्‍हें प्रभु की यह वाणी सुनाई दी,</verse>
				<verse number="32">‘मैं तेरे पूर्वजों का परमेश्‍वर हूँ − अब्राहम, इसहाक तथा याकूब का परमेश्‍वर।’ मूसा डर के मारे काँप उठे। उन्‍हें फिर देखने का साहस नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="33">तब परमेश्‍वर ने उन से यह कहा, ‘पैरों से जूते उतार, क्‍योंकि जिस स्‍थान पर तू खड़ा है, वह पवित्र भूमि है।</verse>
				<verse number="34">मैंने मिस्र देश में रहने वाली अपनी प्रजा पर हो रहा अत्‍याचार अच्‍छी तरह देखा और उसकी कराह सुनी है। मैं उसका उद्धार करने उतरा हूँ। अब तैयार हो! मैं तुझे मिस्र देश भेजूँगा।’</verse>
				<verse number="35">“जिन मूसा को लोगों ने यह कहते हुए अस्‍वीकार किया था कि किसने तुम को हमारा शासक तथा न्‍यायकर्ता नियुक्‍त किया है?’ उन्‍हीं को परमेश्‍वर ने झाड़ी में दर्शन देने वाले स्‍वर्गदूत के माध्‍यम से शासक तथा मुक्‍तिदाता के रूप में उनके पास भेजा।</verse>
				<verse number="36">वही मूसा उन्‍हें बाहर निकाल लाये और मिस्र देश में, लाल समुद्र के तट पर तथा निर्जन प्रदेश में चालीस वर्ष तक आश्‍चर्य कर्म और चिह्‍न दिखाते रहे।</verse>
				<verse number="37">यह वही मूसा हैं जिन्‍होंने इस्राएलियों से कहा था, ‘परमेश्‍वर तुम्‍हारे भाइयों में से तुम्‍हारे लिए मुझ-जैसा एक नबी खड़ा करेगा। ’</verse>
				<verse number="38">यह वही मूसा हैं जो निर्जन प्रदेश की मंडली में उस स्‍वर्गदूत के साथ थे, जिसने सीनय पर्वत पर उन से वार्तालाप किया था। वह हमारे पूर्वजों के साथ भी थे। मूसा को जीवन्‍त दिव्‍यवाणी प्राप्‍त हुई, ताकि वह उसे हम लोगों को सुनायें।</verse>
				<verse number="39">किन्‍तु हमारे पूर्वजों ने उनकी बात मानना नहीं चाहा। उन्‍होंने मूसा को ठुकरा दिया। वे मिस्र देश लौटना चाहते थे।</verse>
				<verse number="40">उन्‍होंने हारून से कहा, ‘हमारे लिए ऐसे देवतागण बनाइए, जो हमारे आगे-आगे चलें; क्‍योंकि हम नहीं जानते कि उस मूसा का क्‍या हुआ, जो हमें मिस्र देश से निकाल लाया था।’</verse>
				<verse number="41">उन दिनों उन्‍होंने बछड़े की मूर्ति बनायी और उसके आगे बलि चढ़ायी और अपने हाथों की बनायी हुई मूर्ति के लिये एक उत्‍सव मनाया।</verse>
				<verse number="42">तब परमेश्‍वर उनसे विमुख हो गया और उसने उन्‍हें आकाश के नक्षत्रों की उपासना करने के लिए छोड़ दिया, जैसा कि नबियों की पुस्‍तक में लिखा है: ‘इस्राएलियो! क्‍या तुम लोगों ने निर्जन प्रदेश में चालीस वर्ष तक मुझे पशु-बलि तथा अन्न-बलि चढ़ायी थी? नहीं!</verse>
				<verse number="43">तुम लोग तो मोलेक देवता के तम्‍बू को और अपने ईश्‍वर रैफान के तारे को, अर्थात् उन प्रतिमाओं को जिन्‍हें तुमने आराधना के निमित्त बनाया था, अपने कन्‍धों पर उठाकर ले जाते रहे। इसलिए मैं तुम लोगों को बेबीलोन के पार निर्वासित करूँगा।’</verse>
				<verse number="44">“वास्‍तव में, निर्जन प्रदेश में हमारे पूर्वजों के पास साक्षी का तम्‍बू था। परमेश्‍वर ने मूसा को इसके विषय में यह आदेश दिया था, ‘तूने जो नमूना देखा है, उसी के अनुसार उसे बनाना।’</verse>
				<verse number="45">वह तम्‍बू अगली पीढ़ी के पूर्वजों को मिला और वे उसे यहोशुअ के नेतृत्‍व में इस देश में ले आये। यह देश अन्‍यजातियों के हाथ में था, किन्‍तु परमेश्‍वर ने उन्‍हें हमारे पूर्वजों के सामने निकाल दिया। और दाऊद के समय तक ऐसा ही रहा।</verse>
				<verse number="46">दाऊद को परमेश्‍वर की कृपादृष्‍टि प्राप्‍त थी और उसने याकूब के वंश के लिए एक निवास स्‍थान प्राप्‍त करने का वर मांगा;</verse>
				<verse number="47">किन्‍तु सुलेमान ने परमेश्‍वर के लिए मन्‍दिर बनवाया।</verse>
				<verse number="48">फिर भी सर्वोच्‍च परमेश्‍वर मनुष्‍यों द्वारा बनाये हुए भवनों में निवास नहीं करता, जैसा कि नबी ने कहा है,</verse>
				<verse number="49">‘आकाश मेरा सिंहासन है और पृथ्‍वी मेरे चरणों की चौकी। प्रभु कहता है- तुम मेरे लिए कैसा मन्‍दिर बनाओगे? मेरा विश्राम-स्‍थल कहाँ होगा?</verse>
				<verse number="50">क्‍या यह सब मेरे हाथ का बनाया हुआ नहीं है?’</verse>
				<verse number="51">“ओ हठधर्मियो! मन से विधर्मियो, और कान से बहरे लोगो! आप लोग सदा ही पवित्र आत्‍मा का विरोध करते हैं, जैसा कि आपके पूर्वज भी किया करते थे।</verse>
				<verse number="52">आपके पूर्वजों ने किस नबी पर अत्‍याचार नहीं किया? उन्‍होंने उन लोगों का वध किया, जिन्‍होंने पहले से ही धर्मात्‍मा के आगमन की घोषणा की थी। आप लोगों को स्‍वर्गदूतों के माध्‍यम से व्‍यवस्‍था प्राप्‍त हुई, किन्‍तु आपने उसका पालन नहीं किया और अब आप उस धर्मात्‍मा के पकड़वाने वाले तथा हत्‍यारे बन गये हैं।”</verse>
				<verse number="53"></verse>
				<verse number="54">स्‍तीफनुस की बातें सुन कर लोग आगबबूला हो गये और उस पर दांत पीसने लगे।</verse>
				<verse number="55">परन्‍तु स्‍तीफनुस ने, पवित्र आत्‍मा से पूर्ण हो कर, स्‍वर्ग की ओर दृष्‍टि की और परमेश्‍वर की महिमा को तथा परमेश्‍वर की दाहिनी ओर खड़े येशु को देखा।</verse>
				<verse number="56">वह बोल उठा, “मैं स्‍वर्ग को खुला और परमेश्‍वर की दाहिनी ओर खड़े मानव-पुत्र को देख रहा हूँ।”</verse>
				<verse number="57">इस पर उन्‍होंने ऊंचे स्‍वर से चिल्‍ला कर अपने कान बन्‍द कर लिये। वे सब मिल कर स्‍तीफनुस पर टूट पड़े</verse>
				<verse number="58">और उसे नगर के बाहर निकाल कर उस पर पत्‍थर मारने लगे। गवाहों ने अपने कपड़े शाऊल नामक नवयुवक के पैरों के पास रख दिये थे।</verse>
				<verse number="59">जब लोग स्‍तीफनुस पर पत्‍थर मार रहे थे, तो उसने यह प्रार्थना की, “प्रभु येशु! मेरी आत्‍मा को ग्रहण कर!’</verse>
				<verse number="60">तब वह घुटने टेक कर ऊंचे स्‍वर से बोला, “प्रभु! यह पाप इन पर मत लगाना!” और यह कह कर उसने प्राण त्‍याग दिये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">शाऊल इस हत्‍या का समर्थन करता था। उसी दिन यरूशलेम में कलीसिया पर घोर अत्‍याचार प्रारम्‍भ हुआ। प्रेरितों को छोड़ सब-के-सब विश्‍वासीजन यहूदा तथा सामरी प्रदेशों में बिखर गये।</verse>
				<verse number="2">श्रद्धालु लोगों ने स्‍तीफनुस को कबर में रखा और उसके लिए बहुत विलाप किया।</verse>
				<verse number="3">शाऊल उस समय कलीसिया को सता रहा था। वह घर-घर में घुस जाता और स्‍त्री-पुरुषों को वहाँ से घसीट कर बन्‍दीगृह में डाल दिया करता था।</verse>
				<verse number="4">जो लोग बिखर गये थे, वे घूम-घूम कर शुभ समाचार का प्रचार करते रहे।</verse>
				<verse number="5">फिलिप सामरी प्रदेश के एक नगर में गया और वहां के लोगों को मसीह का संदेश सुनाने लगा।</verse>
				<verse number="6">जब लोगों ने स्‍वयं फिलिप की बातें सुनीं और उसके द्वारा किये गये आश्‍चर्य चिह्‍न देखे, तब वे एक चित हो उसके कथनों पर ध्‍यान देने लगे।</verse>
				<verse number="7">अशुद्ध आत्‍माएं ऊंचे स्‍वर से चिल्‍लाती हुई बहुतों में से निकलीं, जो उनसे ग्रस्‍त थे और लकवे के अनेक रोगी तथा लंगड़े स्‍वस्‍थ हो गये।</verse>
				<verse number="8">इस प्रकार उस नगर में आनन्‍द ही आनन्‍द छा गया।</verse>
				<verse number="9">शिमोन नामक व्यक्‍ति उस नगर में रहता था। वह कुछ समय से जादू के खेल दिखा कर सामरियों को चकित करता और महान् होने का दावा करता था।</verse>
				<verse number="10">छोटों से लेकर बड़ों तक, सभी लोग उसकी बात मानते थे और कहते थे, “यह मनुष्‍य ईश्‍वर की वह शक्‍ति है, जो ‘महाशक्‍ति’ कहलाती है।”</verse>
				<verse number="11">उसने बहुत दिनों से अपनी जादूगरी द्वारा लोगों को चकित कर रखा था, इसलिए वे उसकी बात मानते थे;</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु जब वे फ़िलिप की बातों पर विश्‍वास करने लगे, जो परमेश्‍वर के राज्‍य तथा येशु मसीह के नाम के शुभसमाचार का प्रचार करता था, तो स्‍त्री-पुरुष सब ने बपतिस्‍मा ग्रहण कर लिया।</verse>
				<verse number="13">स्‍वयं शिमोन ने भी विश्‍वास किया। बपतिस्‍मा ग्रहण करने के बाद वह फ़िलिप के साथ निरंतर रहने लगा। यह चिह्‍न तथा महान् सामर्थ्य के कार्य होते देख कर बड़े अचम्‍भे में पड़ जाता था।</verse>
				<verse number="14">जब यरूशलेम में रहने वाले प्रेरितों ने यह सुना कि सामरियों ने परमेश्‍वर का वचन स्‍वीकार कर लिया है, तो उन्‍होंने पतरस और योहन को उनके पास भेजा।</verse>
				<verse number="15">वे दोनों वहां गये और उन्‍होंने सामरियों के लिए यह प्रार्थना की कि उन्‍हें पवित्र आत्‍मा प्राप्‍त हो।</verse>
				<verse number="16">पवित्र आत्‍मा अब तक उनमें से किसी पर नहीं उतरा था। उन्‍हें केवल प्रभु येशु के नाम पर बपतिस्‍मा दिया गया था।</verse>
				<verse number="17">अत: पतरस और योहन ने उन पर हाथ रखे और उन्‍हें पवित्र आत्‍मा प्राप्‍त हो गया।</verse>
				<verse number="18">शिमोन ने यह देखा कि प्रेरितों के हाथ रखने से लोगों को पवित्र आत्‍मा प्राप्‍त हो जाता है, तो वह उनके पास रुपये ला कर</verse>
				<verse number="19">बोला, “मुझे भी यह शक्‍ति दीजिए कि मैं जिस पर हाथ रखूँ, उसे पवित्र आत्‍मा प्राप्‍त हो जाये।”</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु पतरस ने उत्तर दिया, “नाश हो तेरा, और तेरे रुपयों का! क्‍योंकि तूने परमेश्‍वर का वरदान रुपयों से प्राप्‍त करने का विचार किया।</verse>
				<verse number="21">इस बात में तेरा न तो कोई भाग है और न कोई अधिकार; क्‍योंकि तेरा हृदय परमेश्‍वर की दृष्‍टि में निष्‍कपट नहीं है।</verse>
				<verse number="22">तू अपने इस पाप के लिए पश्‍चात्ताप कर और प्रभु से प्रार्थना कर, जिससे वह तेरा यह दुर्विचार क्षमा कर दे।</verse>
				<verse number="23">मैं देख रहा हूँ कि तू पित्त की कड़वाहट से कूट-कूट कर भरा हुआ और अधर्म की बेड़ियों से जकड़ा हुआ है।”</verse>
				<verse number="24">शिमोन ने उत्तर दिया, “आप लोग ही प्रभु से मेरे लिए प्रार्थना कीजिए, जिससे आपने जो बातें कही हैं, उन में एक भी मुझ पर न बीते।”</verse>
				<verse number="25">जब पतरस और योहन साक्षी देकर प्रभु का संदेश सुना चुके, तब वे यरूशलेम लौट गये। उन्‍होंने इस यात्रा में सामरियों के बहुत-से गाँवों में शुभ समाचार सुनाया।</verse>
				<verse number="26">प्रभु के दूत ने फ़िलिप से कहा, “उठिए, यरूशलेम से गाज़ा जाने वाले मार्ग पर दक्षिण की ओर जाइए। यह मार्ग निर्जन है।”</verse>
				<verse number="27">वह उठ कर चल पड़ा। उस समय इथियोपिया देश का एक ख़ोजा इथियोपियाई महारानी कन्‍दाके का उच्‍चाधिकारी तथा कोषाध्‍यक्ष था। वह आराधना के लिए यरूशलेम आया था,</verse>
				<verse number="28">और अब लौट रहा था। वह अपने रथ पर बैठा हुआ नबी यशायाह का ग्रन्‍थ पढ़ रहा था।</verse>
				<verse number="29">आत्‍मा ने फ़िलिप से कहा, “आगे बढ़िए और रथ के साथ चलिए।”</verse>
				<verse number="30">फ़िलिप दौड़ कर ख़ोजे के पास पहुंचा और उसे नबी यशायाह का ग्रन्‍थ पढ़ते सुन कर पूछा, “आप जो पढ़ रहे हैं, क्‍या उसे समझते हैं?”</verse>
				<verse number="31">उसने उत्तर दिया, “जब तक कोई मेरा मार्गदर्शन न करे, तब तक मैं कैसे समझ सकता हूँ?” उसने फिलिप से निवेदन किया कि वह रथ पर चढ़ कर उसके साथ बैठ जाये।</verse>
				<verse number="32">वह धर्मग्रन्‍थ का यह प्रसंग पढ़ रहा था: ‘जैसे भेड़ को वध के लिए ले जाया जाता है, और मेमना ऊन कतरने वाले के सामने नि:शब्‍द रहता है, वैसे ही उसने अपना मुँह नहीं खोला।</verse>
				<verse number="33">उसकी दशा दयनीय थी, उसके साथ न्‍याय नहीं किया गया। उसकी वंशावली की चर्चा कौन कर सकेगा? क्‍योंकि उसका जीवन पृथ्‍वी पर समाप्‍त किया जा रहा है।’</verse>
				<verse number="34">ख़ोजे ने फ़िलिप से पूछा, “आप कृपया मुझे बताइए, नबी किसके विषय में यह कह रहे हैं? अपने विषय में या किसी दूसरे के विषय में?”</verse>
				<verse number="35">तब फ़िलिप ने कहना आरंभ किया और धर्मग्रन्‍थ के इस प्रसंग को आधार बना कर उसे येशु का शुभ समाचार सुनाया।</verse>
				<verse number="36">यात्रा करते-करते वे मार्ग में एक जलाशय के पास पहुँचे। ख़ोजे ने कहा, “यहाँ पानी है। अब मेरे बपतिस्‍मा में क्‍या बाधा है?” [</verse>
				<verse number="37">फिलिप ने उत्तर दिया, “यदि आप सम्‍पूर्ण हृदय से विश्‍वास करते हैं, तो कोई बाधा नहीं।” इस पर उसने कहा, “मैं विश्‍वास करता हूँ कि येशु मसीह परमेश्‍वर के पुत्र हैं।” ]</verse>
				<verse number="38">उसने रथ रोकने का आदेश दिया। तब फ़िलिप और ख़ोजा, दोनों जल में उतरे और फ़िलिप ने उसे बपतिस्‍मा दिया।</verse>
				<verse number="39">जब वे जल से बाहर आये, तो परमेश्‍वर का आत्‍मा फ़िलिप को उठा ले गया। ख़ोजे ने उसे फिर नहीं देखा। वह आनन्‍द के साथ अपने मार्ग पर चला गया।</verse>
				<verse number="40">फ़िलिप ने अपने को अश्‍दोद नगर में पाया और वह कैसरिया पहुँचने तक सब नगरों में शुभ समाचार का प्रचार करता रहा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">शाऊल पर अब भी प्रभु के शिष्‍यों को धमकाने तथा मार डालने की धुन सवार थी। उसने प्रधान महापुरोहित के पास जा कर</verse>
				<verse number="2">दमिश्‍क के सभागृहों के नाम पत्र माँगे, जिन में उसे यह अधिकार दिया गया कि यदि वह वहाँ इस पन्‍थ के अनुयायियों को पाये, तो वह उन्‍हें − चाहे वे पुरुष हों या स्‍त्रियाँ − बाँध कर यरूशलेम ले आये।</verse>
				<verse number="3">जब वह यात्रा करते-करते दमिश्‍क नगर के पास पहुँचा, तो एकाएक आकाश से एक ज्‍योति उसके चारों ओर चमक उठी।</verse>
				<verse number="4">वह भूमि पर गिर पड़ा और उसने एक आवाज सुनी। कोई उससे कह रहा था, “शाऊल! शाऊल! तू मुझे क्‍यों सता रहा है?”</verse>
				<verse number="5">उसने कहा, “प्रभु! आप कौन हैं?” उत्तर मिला, “मैं येशु हूँ, जिस को तू सता रहा है।</verse>
				<verse number="6">उठ और नगर में जा। तुझे जो करना है, वह तुझे बताया जायेगा।”</verse>
				<verse number="7">उसके साथ यात्रा करने वाले अवाक् रह गये; क्‍योंकि उन्‍होंने आवाज तो सुनी, पर देखा किसी को नहीं।</verse>
				<verse number="8">शाऊल भूमि से उठा। यद्यपि उसकी आँखें खुली थीं, किन्‍तु वह कुछ नहीं देख सका। इसलिए वे उसका हाथ पकड़ कर उसे दमिश्‍क नगर ले गये।</verse>
				<verse number="9">वह तीन दिनों तक अन्‍धा रहा और उसने कुछ खाया-पिया नहीं।</verse>
				<verse number="10">दमिश्‍क में हनन्‍याह नामक एक शिष्‍य रहता था। प्रभु ने उसे दर्शन दे कर कहा, “हनन्‍याह!” उसने उत्तर दिया, “प्रभु! प्रस्‍तुत हूँ।”</verse>
				<verse number="11">प्रभु ने उससे कहा, “तुरन्‍त ‘सीधी’ नामक गली जाओ और यहूदा के घर में तरसुस-निवासी शाऊल का पता लगाओ। वह इस समय प्रार्थना कर रहा है।</verse>
				<verse number="12">उसने दर्शन में देखा कि हनन्‍याह नामक मनुष्‍य उसके पास आ कर उस पर हाथ रख रहा है, जिससे उसे दृष्‍टि पुन: प्राप्‍त हो जाये।”</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु हनन्‍याह ने कहा, “प्रभु! मैंने अनेक लोगों से सुना है कि इस व्यक्‍ति ने यरूशलेम में आपके सन्‍तों पर कितना अत्‍याचार किया है।</verse>
				<verse number="14">उसे महापुरोहितों से यह अधिकार मिला है कि वह यहाँ उन सब को गिरफ़्‍तार कर ले, जो आपके नाम की दुहाई देते हैं।”</verse>
				<verse number="15">प्रभु ने हनन्‍याह से कहा, “जाओ। वह मेरा निर्वाचित पात्र है। वह अन्‍यजातियों, राजाओं तथा इस्राएलियों के सम्‍मुख मेरे नाम का प्रचार करेगा।</verse>
				<verse number="16">मैं स्‍वयं उसे बताऊंगा कि उसे मेरे नाम के कारण कितना कष्‍ट भोगना होगा।”</verse>
				<verse number="17">तब हनन्‍याह चला गया और उसने घर में प्रवेश किया। उसने शाऊल पर हाथ रख कर कहा, “भाई शाऊल! जिस प्रभु येशु ने आप को यहां आते समय मार्ग में दर्शन दिये थे, उन्‍होंने मुझे भेजा है, ताकि आप को दृष्‍टि पुन: प्राप्‍त हो और आप पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण हो जायें।”</verse>
				<verse number="18">तत्‍क्षण उसकी आंखों से छिलके-जैसे गिरे और उसे दृष्‍टि पुन: प्राप्‍त हो गयी। वह उठा और उसने बपतिस्‍मा ग्रहण किया।</verse>
				<verse number="19">उसने भोजन किया और उसे बल प्राप्‍त हुआ। शाऊल कुछ समय तक दमिश्‍क में शिष्‍यों के साथ रहे।</verse>
				<verse number="20">वह शीघ्र ही सभागृहों में येशु के विषय में प्रचार करने लगे कि वही परमेश्‍वर के पुत्र हैं।</verse>
				<verse number="21">सब सुनने वाले अचम्‍भे में पड़ कर कहते थे, “क्‍या यह वह व्यक्‍ति नहीं है, जो यरूशलेम में इस नाम की भक्‍ति करने वालों को नष्‍ट कर रहा था? क्‍या वह यहाँ इसलिए नहीं आया था कि वह उन्‍हें बाँध कर महापुरोहितों के पास ले जाये?”</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु शाऊल और भी सामर्थी होते गये। इस बात का प्रमाण दे कर कि येशु ही मसीह हैं, उन्‍होंने दमिश्‍क में रहने वाले यहूदियों का मुंह बन्‍द कर दिया।</verse>
				<verse number="23">इस प्रकार बहुत दिन बीत गये। अब यहूदियों ने उनकी हत्‍या करने का षड्‍यन्‍त्र रचा,</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु शाऊल को उनके षड्‍यन्‍त्र का पता चल गया। वे उन्‍हें मार डालने के उद्देश्‍य से दिन-रात शहर के फाटकों पर कड़ा पहरा दे रहे थे;</verse>
				<verse number="25">परन्‍तु शाऊल के शिष्‍य उन्‍हें एक रात को ले गये और उन्‍होंने शाऊल को टोकरे में बैठा कर नगर की चारदीवारी के छेद से नीचे उतार दिया।</verse>
				<verse number="26">जब शाऊल यरूशलेम पहुँचे, तो उन्‍होंने शिष्‍यों के समुदाय में सम्‍मिलित हो जाने का प्रयत्‍न किया, किन्‍तु वे सब उन से डरते थे, क्‍योंकि उन्‍हें विश्‍वास नहीं हो रहा था कि वह सचमुच येशु के शिष्‍य बन गये हैं।</verse>
				<verse number="27">तब बरनबास उनको प्रेरितों के पास ले गये और बताया कि शाऊल ने मार्ग में किस प्रकार प्रभु के दर्शन किये और प्रभु ने उन से बात की। बरनबास ने उन्‍हें यह भी बताया कि किस प्रकार पौलुस ने दमिश्‍क में निर्भीकता से येशु के नाम का प्रचार किया।</verse>
				<verse number="28">इसके पश्‍चात् शाऊल यरूशलेम में प्रेरितों के साथ आने-जाने लगे और निर्भीकता से येशु के नाम का प्रचार करने लगे।</verse>
				<verse number="29">वह यूनानी-भाषी यहूदियों से बात-चीत और बहस किया करते थे, किन्‍तु वे लोग उन्‍हें मार डालना चाहते थे।</verse>
				<verse number="30">जब विश्‍वासी भाई-बहिनों को इसका पता चला, तो वे शाऊल को कैसरिया बन्‍दरगाह ले गये और वहां से तरसुस नगर को भेज दिया।</verse>
				<verse number="31">अब समस्‍त यहूदा, गलील तथा सामरी प्रदेशों में कलीसिया को शान्‍ति मिली और उसका निर्माण होता रहा। वह प्रभु के भय में आचरण करती हुई और पवित्र आत्‍मा की सान्‍त्‍वना प्राप्‍त कर वृद्धि करती गई।</verse>
				<verse number="32">पतरस, चारों ओर दौरा करते हुए, किसी दिन लुद्दा नगर में रहने वाले संतों के यहाँ पहुँचे।</verse>
				<verse number="33">वहाँ उन्‍हें एनियास नामक व्यक्‍ति मिला, जो लकवा रोग से पीड़ित था और आठ वर्षों से रोग-शैया पर पड़ा हुआ था।</verse>
				<verse number="34">पतरस ने उससे कहा, “एनियास! येशु मसीह तुम को स्‍वस्‍थ कर रहे हैं। उठो और अपना बिस्‍तर स्‍वयं ठीक करो।” और वह उसी क्षण उठ खड़ा हुआ।</verse>
				<verse number="35">लुद्दा और शारोन के सब निवासियों ने उसे देखा और वे प्रभु की ओर अभिमुख हो गये।</verse>
				<verse number="36">याफा नगर में तबिथा नामक शिष्‍या रहती थी। तबिथा का यूनानी अनुवाद दोरकास (अर्थात् हरिणी) है। वह पुण्‍य-कर्म और दान-धर्म में लगी रहती थी।</verse>
				<verse number="37">उन्‍हीं दिनों वह बीमार पड़ी और चल बसी। लोगों ने उसे नहला कर अटारी पर लिटा दिया।</verse>
				<verse number="38">लुद्दा याफा नगर के समीप है। इसलिए जब शिष्‍यों ने सुना कि पतरस वहाँ हैं, तो उन्‍होंने दो आदमियों को भेज कर उनसे यह अनुरोध किया कि आप तुरन्‍त हमारे यहाँ आइए।</verse>
				<verse number="39">अत: पतरस उसी समय उनके साथ चल दिये। जब वह याफा पहुँचे, तो लोग उन्‍हें अटारी पर ले गये। वहां सब विधवाएं रोती हुई उनके चारों ओर आ खड़ी हुईं और वे कुरते और कपड़े उन्‍हें दिखाने लगीं, जिन्‍हें दोरकास ने उनके साथ रहते समय बनाए थे।</verse>
				<verse number="40">पतरस ने सब को बाहर किया और घुटने टेक कर प्रार्थना की। इसके बाद वह शव की ओर मुड़ कर बोले, “तबिथा, उठो!” उसने आँखें खोल दीं और पतरस को देखकर वह उठ बैठी।</verse>
				<verse number="41">पतरस ने हाथ बढ़ा कर उसे उठाया और संतों तथा विधवाओं को बुला कर उसे जीता-जागता उनके सामने उपस्‍थित कर दिया।</verse>
				<verse number="42">यह बात समस्‍त याफा में फैल गयी और बहुत-से लोगों ने प्रभु में विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="43">पतरस बहुत दिनों तक याफा में शिमोन नामक एक चर्मकार के यहाँ रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">कैसरिया में करनेलियुस नामक एक मनुष्‍य रहता था। वह इतालवी नामक सेना-दल का शतपति था।</verse>
				<verse number="2">वह, और उसका समस्‍त परिवार भी, धर्मपरायण तथा ईश्‍वर-भक्‍त था। वह जनता को बहुत दान दिया करता और हर समय परमेश्‍वर की प्रार्थना में लगा रहता था।</verse>
				<verse number="3">उसने एक दिन दोपहर के लगभग तीन बजे दर्शन में यह साफ-साफ देखा कि परमेश्‍वर का दूत उसके पास आ कर कह रहा है, “करनेलियुस!”</verse>
				<verse number="4">करनेलियुस ने उस पर आँखें गड़ा दीं, और भयभीत हो कर कहा, “प्रभु! क्‍या है?” स्‍वर्गदूत ने उत्तर दिया, “आपकी प्रार्थनाएं और आपके दान परमेश्‍वर के सामने पहुँचे हैं और उसने आपको स्‍मरण किया है।</verse>
				<verse number="5">अब आप आदमियों को याफा नगर भेजिए और सिमोन को, जो पतरस कहलाते हैं बुला लीजिए।</verse>
				<verse number="6">वह चर्मकार शिमोन के यहां ठहरे हुए हैं। उसका घर समुद्र के किनारे है।”</verse>
				<verse number="7">जब वह स्‍वर्गदूत, जो उससे बात कर रहा था, चला गया तो करनेलियुस ने दो सेवकों और अपने अनुचरों में से एक धर्मपरायण सैनिक को बुलाया</verse>
				<verse number="8">और उन्‍हें सारी बातें समझा कर याफा नगर भेजा।</verse>
				<verse number="9">दूसरे दिन जब वे यात्रा करते-करते नगर के निकट पहुँच रहे थे, तब पतरस लगभग दोपहर के समय छत पर प्रार्थना करने गये।</verse>
				<verse number="10">उस समय उन्‍हें भूख लगी और भोजन करने की इच्‍छा हुई। लोग भोजन बना ही रहे थे कि पतरस आत्‍मा से आविष्‍ट हो गये।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने देखा कि स्‍वर्ग खुल गया है और लम्‍बी-चौड़ी चादर-जैसा कोई पात्र उतर रहा है और उसके चारों कोने पृथ्‍वी पर रखे जा रहे हैं;</verse>
				<verse number="12">उस में सब प्रकार के चौपाये, पृथ्‍वी पर रेंगने वाले जीव-जन्‍तु और आकाश के पक्षी हैं।</verse>
				<verse number="13">तब उन्‍हें यह वाणी सुनाई दी, जिसने कहा, “पतरस! उठो, इन्‍हें मारो और खाओ।”</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु पतरस ने कहा, “प्रभु! कभी नहीं! मैंने कभी कोई अपवित्र अथवा अशुद्ध वस्‍तु नहीं खायी!”</verse>
				<verse number="15">फिर वह वाणी दूसरी बार उन्‍हें सुनाई पड़ी, “परमेश्‍वर ने जिसे शुद्ध घोषित किया, तुम उसे अशुद्ध मत कहो।”</verse>
				<verse number="16">तीन बार ऐसा ही हुआ और इसके पश्‍चात् वह पात्र अचानक स्‍वर्ग में ऊपर उठा लिया गया।</verse>
				<verse number="17">पतरस अभी यह नहीं समझ पा रहे थे कि उन्‍होंने जो दृश्‍य देखा है, उसका क्‍या तात्‍पर्य हो सकता है। इतने में करनेलियुस द्वारा भेजे गये मनुष्‍य शिमोन के घर का पता लगा कर द्वार पर आ पहुँचे।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने ऊंचे स्‍वर में पुकारकर यह पूछा, “क्‍या सिमोन, जो पतरस कहलाते हैं, इसी घर में ठहरे हुए हैं?”</verse>
				<verse number="19">पतरस अब भी उस दर्शन के विषय में विचार कर रहे थे कि आत्‍मा ने उनसे कहा, “देखो! तीन मनुष्‍य तुम को ढूंढ़ रहे हैं।</verse>
				<verse number="20">उठो, नीचे उतरो और निस्‍संकोच उनके साथ चले जाओ, क्‍योंकि उन्‍हें मैंने भेजा है।”</verse>
				<verse number="21">तब पतरस उन लोगों के पास नीचे जाकर बोले, “आप जिसे ढूँढ़ रहे हैं, मैं वही हूँ। आप लोगों के आने का क्‍या कारण है?”</verse>
				<verse number="22">उन्‍होंने यह उत्तर दिया, “शतपति करनेलियुस धार्मिक तथा ईश्‍वर-भक्‍त हैं। समस्‍त यहूदी जनता उनका सम्‍मान करती है। उन्‍हें एक पवित्र स्‍वर्गदूत से यह आज्ञा मिली है कि वह आप को अपने घर बुला भेजें और आपका उपदेश सुनें।”</verse>
				<verse number="23">पतरस ने उन्‍हें घर के भीतर बुलाया और उनका आतिथ्‍य-सत्‍कार किया। दूसरे दिन पतरस उनके साथ चले, तो याफा के कुछ भाई भी उनके साथ हो लिये।</verse>
				<verse number="24">वह अगले दिन कैसरिया पहुंचे। करनेलियुस अपने सम्‍बन्‍धियों और घनिष्‍ठ मित्रों को बुला कर उन लोगों की प्रतीक्षा कर रहा था।</verse>
				<verse number="25">जब पतरस भीतर जाने वाले ही थे, तब करनेलियुस उन से मिला और उसने पतरस के चरणों पर गिर कर प्रणाम किया।</verse>
				<verse number="26">किन्‍तु पतरस ने उसे यह कहते हुए उठाया, “खड़े हो जाइए, मैं भी तो मनुष्‍य हूँ।”</verse>
				<verse number="27">और उसके साथ बातचीत करते हुए घर में प्रवेश किया। वहाँ बहुत-से लोगों को एकत्र देख कर</verse>
				<verse number="28">पतरस ने उनसे यह कहा, “आप जानते हैं कि गैर-यहूदी से सम्‍पर्क रखना या उसके घर में प्रवेश करना यहूदी के लिए मना है; किन्‍तु परमेश्‍वर ने मुझ पर यह प्रकट किया है कि किसी भी मनुष्‍य को अशुद्ध अथवा अपवित्र नहीं कहना चाहिए।</verse>
				<verse number="29">इसलिए आपके बुलाने पर मैं बिना किसी आपत्ति के यहाँ आया हूँ। अब मैं पूछना चाहता हूँ कि आपने मुझे क्‍यों बुलाया?”</verse>
				<verse number="30">करनेलियुस ने उत्तर दिया, “चार दिन पहले इसी समय मैं अपने घर में तीन बजे की प्रार्थना कर रहा था कि उजले वस्‍त्र पहने एक पुरुष मेरे सामने आ खड़ा हुआ।</verse>
				<verse number="31">उसने यह कहा, ‘करनेलियुस! आपकी प्रार्थनाएँ सुनी गयी हैं और परमेश्‍वर ने आपके दानों को स्‍मरण किया है।</verse>
				<verse number="32">अब आप आदमियों को याफा नगर भेजिए और सिमोन को, जो पतरस कहलाते हैं, बुलाइए। वह चर्मकार शिमोन के यहाँ, समुद्र के किनारे, ठहरे हुए हैं।’</verse>
				<verse number="33">मैंने आप को तुरन्‍त बुला भेजा और आपने पधारने की कृपा की है। प्रभु ने आप को जो-जो आदेश दिये हैं, उन्‍हें सुनने के लिए हम सब परमेश्‍वर के सम्‍मुख उपस्‍थित हैं।”</verse>
				<verse number="34">पतरस ने कहना आरम्‍भ किया, “मैं अब अच्‍छी तरह समझ गया कि परमेश्‍वर किसी के साथ पक्षपात नहीं करता।</verse>
				<verse number="35">मनुष्‍य किसी भी जाति का क्‍यों न हो, यदि वह परमेश्‍वर की भक्‍ति करता और धर्माचरण करता है, तो वह परमेश्‍वर का कृपापात्र बन जाता है।</verse>
				<verse number="36">“परमेश्‍वर ने इस्राएलियों को अपना सन्‍देश भेजा और येशु मसीह द्वारा, जो सब के प्रभु हैं, शान्‍ति का शुभसमाचार सुनाया।</verse>
				<verse number="37">नासरत-निवासी येशु के विषय में समस्‍त यहूदा देश में जो हुआ है, उसे आप लोग जानते हैं। वह-सब गलील प्रदेश में प्रारम्‍भ हुआ − उस बपतिस्‍मा के पश्‍चात्, जिसका प्रचार योहन ने किया था।</verse>
				<verse number="38">परमेश्‍वर ने उन्‍हीं येशु को पवित्र आत्‍मा और सामर्थ्य से अभिषिक्‍त किया था और वह चारों ओर घूम-घूम कर भलाई करते रहे और शैतान के वश में आये हुए लोगों को स्‍वस्‍थ करते रहे, क्‍योंकि परमेश्‍वर उनके साथ था।</verse>
				<verse number="39">उन्‍होंने जो कुछ यहूदा प्रदेश और यरूशलेम में किया, उसके साक्षी हम हैं। उन्‍हीं येशु को लोगों ने क्रूस के काठ पर चढ़ा कर मार डाला;</verse>
				<verse number="40">परन्‍तु परमेश्‍वर ने उन्‍हें तीसरे दिन जीवित किया और प्रत्‍यक्ष दिखाया −</verse>
				<verse number="41">सब लोगों को नहीं, बल्‍कि उन सािक्षयों को, जिन्‍हें परमेश्‍वर ने पहले ही से चुन लिया था। वे साक्षी हम हैं। मृतकों में से उनके जी उठने के पश्‍चात् हम लोगों ने उनके साथ खाया-पिया</verse>
				<verse number="42">और उन्‍होंने हमें आदेश दिया कि हम जनता को उपदेश दे कर घोषित करें और स्‍पष्‍ट साक्षी दें कि यह वही हैं, जिन्‍हें परमेश्‍वर ने जीवितों और मृतकों का न्‍यायकर्ता नियुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="43">उन्‍हीं के विषय में सब नबी साक्षी देते हैं कि जो कोई येशु में विश्‍वास करेगा, उसे उनके नाम द्वारा पापों की क्षमा मिलेगी।”</verse>
				<verse number="44">पतरस बोल ही रहे थे कि पवित्र आत्‍मा उन सब पर उतर आया, जो उनका प्रवचन सुन रहे थे।</verse>
				<verse number="45">पतरस के साथ आये हुए यहूदी विश्‍वासी यह देख कर चकित रह गये कि पवित्र आत्‍मा का वरदान गैर-यहूदियों पर भी उण्‍डेला गया;</verse>
				<verse number="46">क्‍योंकि वे गैर-यहूदियों को अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलते और परमेश्‍वर की स्‍तुति करते सुन रहे थे। तब पतरस ने कहा,</verse>
				<verse number="47">“इन लोगों ने हमारे ही समान पवित्र आत्‍मा प्राप्‍त किया है, तो क्‍या कोई इन्‍हें बपतिस्‍मा का जल देने से इन्‍कार कर सकता है?”</verse>
				<verse number="48">और पतरस ने आदेश दिया कि वे येशु मसीह के नाम पर बपतिस्‍मा लें। तब उन्‍होंने पतरस से यह अनुरोध किया, “आप कुछ दिन हमारे यहाँ रहिए।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">प्रेरितों तथा यहूदा-प्रदेश के विश्‍वासी भाई-बहिनों को यह पता चला कि गैर-यहूदियों ने भी परमेश्‍वर का वचन स्‍वीकार कर लिया है।</verse>
				<verse number="2">अत: जब पतरस यरूशलेम पहुँचे, तो यहूदी विश्‍वासियों ने आलोचना करते हुए कहा,</verse>
				<verse number="3">“आपने खतना-विहीन व्यक्‍तियों के घर में क्‍यों प्रवेश किया और उनके साथ क्‍यों भोजन किया?”</verse>
				<verse number="4">इस पर पतरस ने क्रम से सारी बातें समझाते हुए कहा,</verse>
				<verse number="5">“मैं याफा नगर में प्रार्थना करते समय आत्‍मा से आविष्‍ट हो गया। मैंने दर्शन देखा कि लम्‍बी-चौड़ी चादर-जैसा कोई पात्र स्‍वर्ग से उतर रहा है और उसके चारों कोने मेरे पास नीचे रखे जा रहे हैं।</verse>
				<verse number="6">मैंने उस पर दृष्‍टि गड़ायी और ध्‍यान से देखा कि उसमें पृथ्‍वी के चौपाये, जंगली जानवर, रेंगने वाले जीव-जन्‍तु और आकाश के पक्षी हैं।</verse>
				<verse number="7">मुझे एक वाणी यह कहते हुए सुनाई दी, ‘पतरस! उठो, इन्‍हें मारो और खाओ।’</verse>
				<verse number="8">मैंने कहा, ‘प्रभु! कभी नहीं! मेरे मुँह में कभी कोई अपवित्र अथवा अशुद्ध वस्‍तु नहीं पड़ी।’</verse>
				<verse number="9">उत्तर में स्‍वर्ग से दूसरी बार यह वाणी सुनाई दी, ‘परमेश्‍वर ने जिसे शुद्ध घोषित किया, तुम उसे अशुद्ध मत कहो।’</verse>
				<verse number="10">तीन बार ऐसा ही हुआ और इसके पश्‍चात् सब कुछ फिर स्‍वर्ग में ऊपर खींच लिया गया।</verse>
				<verse number="11">उसी समय कैसरिया से मेरे पास भेजे हुए तीन मनुष्‍य उस घर के सामने आ पहुँचे, जहाँ हम ठहरे हुए थे।</verse>
				<verse number="12">आत्‍मा ने मुझे आदेश दिया कि मैं बिना भेद-भाव उनके साथ जाऊं। ये छ: भाई मेरे साथ हो लिये और हमने उस व्यक्‍ति के घर में प्रवेश किया।</verse>
				<verse number="13">उसने हमें बताया कि उसने अपने घर में एक स्‍वर्गदूत को खड़े हुए देखा, जिसने उससे यह कहा, ‘किसी को याफा नगर भेजिए और सिमोन को, जो पतरस कहलाते हैं, बुलाइए।</verse>
				<verse number="14">वह जो उपदेश देंगे, उसके द्वारा आप को और आपके सारे परिवार को मुक्‍ति प्राप्‍त होगी।’</verse>
				<verse number="15">“मैंने बोलना आरम्‍भ किया ही था कि पवित्र आत्‍मा, जैसे कलीसिया के प्रारम्‍भ में हम पर उतरा था, वैसे ही उन लोगों पर उतर आया।</verse>
				<verse number="16">उस समय मुझे प्रभु का वह कथन स्‍मरण हुआ, ‘योहन ने तो जल से बपतिस्‍मा दिया, परन्‍तु तुम पवित्र आत्‍मा से बपतिस्‍मा पाओगे।’</verse>
				<verse number="17">जब परमेश्‍वर ने उन्‍हें वही वरदान दिया, जो हमें प्रभु येशु मसीह में विश्‍वास करने वालों को मिला है, तो मैं कौन था जो परमेश्‍वर के मार्ग में बाधा डालता?”</verse>
				<verse number="18">ये बातें सुन कर यहूदी विश्‍वासी शान्‍त हो गये और उन्‍होंने यह कहते हुए परमेश्‍वर की स्‍तुति की, “परमेश्‍वर ने गैर-यहूदियों को भी यह वरदान दिया कि वे हृदय-परिवर्तन कर जीवन प्राप्‍त करें।”</verse>
				<verse number="19">स्‍तीफनुस को लेकर यरूशलेम में सताव प्रारम्‍भ हुआ था। जो लोग इसके कारण बिखर गये थे, वे फीनीके प्रदेश, कुप्रुस द्वीप तथा अन्‍ताकिया महानगर तक पहुँच गये। वे यहूदियों के अतिरिक्‍त किसी को संदेश नहीं सुनाते थे।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु उन में से कुछ कुप्रुस† तथा कुरेने के निवासी थे। जब वे अन्‍ताकिया पहुँचे, तब उन्‍होंने यूनानी भाषा-भाषियों को भी प्रभु येशु का शुभ-समाचार सुनाया।</verse>
				<verse number="21">प्रभु का हाथ उन पर था। अत: बहुत-से लोग विश्‍वास कर प्रभु की ओर अभिमुख हो गये।</verse>
				<verse number="22">जब उनके विषय में यरूशलेम की कलीसिया के कानों तक समाचार पहुँचा, तब उसने बरनबास को अन्‍ताकिया भेजा।</verse>
				<verse number="23">जब बरनबास ने वहाँ पहुच कर परमेश्‍वर का अनुग्रह देखा, तो वह आनन्‍दित हो उठे। उन्‍होंने सब को प्रोत्‍साहित किया कि वे सम्‍पूर्ण हृदय से प्रभु के प्रति निष्‍ठावान बने रहें;</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि वह भले मनुष्‍य थे और पवित्र आत्‍मा तथा विश्‍वास से परिपूर्ण थे। इस प्रकार बहुत-से लोग प्रभु में सम्‍मिलित हो गये।</verse>
				<verse number="25">इसके पश्‍चात् बरनबास शाऊल की खोज में तरसुस चले गये।</verse>
				<verse number="26">और जब वह उन्‍हें मिले तो वह शाऊल को अन्‍ताकिया ले आये। वे दोनों पूरे एक वर्ष तक वहाँ की कलीसिया के साथ रहे और बहुत-से लोगों को शिक्षा देते रहे। सब से पहले अन्‍ताकिया में ही येशु के शिष्‍य ‘मसीही’ कहलाए।</verse>
				<verse number="27">उन दिनों कुछ नबी यरूशलेम से अन्‍ताकिया में आये।</verse>
				<verse number="28">उन में एक, जिसका नाम अगबुस था, उठ खड़ा हुआ और आत्‍मा की प्रेरणा से बोला कि सारी पृथ्‍वी पर घोर अकाल पड़ने वाला है। यह अकाल वास्‍तव में सम्राट क्‍लौदियुस के राज्‍यकाल में पड़ा।</verse>
				<verse number="29">शिष्‍यों ने निश्‍चय किया कि यहूदा प्रदेश में रहने वाले विश्‍वासी भाई-बहिनों की सहायता के लिए उन में से प्रत्‍येक अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ भेजेगा।</verse>
				<verse number="30">तदनुसार उन्‍होंने बरनबास तथा शाऊल के हाथ धर्मवृद्धों के पास दान भेजा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">प्राय: इसी समय राजा हेरोदेस ने कलीसिया के कुछ सदस्‍यों पर हिंसात्‍मक कार्यवाही की।</verse>
				<verse number="2">उसने योहन के भाई याकूब को तलवार के घाट उतार दिया</verse>
				<verse number="3">और जब उसने यह देखा कि इससे यहूदी प्रसन्न हुए, तो उसने पतरस को भी गिरफ्‍तार कर लिया। उन दिनों बेखमीर रोटियों का पर्व था।</verse>
				<verse number="4">उसने पतरस को पकड़वा कर बन्‍दीगृह में डलवाया और उसे चार-चार सैनिकों के चार दलों के पहरे में रख दिया। वह पास्‍का (फसह) पर्व के बाद उसे लोगों के सामने पेश करना चाहता था।</verse>
				<verse number="5">जब पतरस पर इस प्रकार बन्‍दीगृह में पहरा बैठा हुआ था, तब कलीसिया उनके लिए आग्रह के साथ परमेश्‍वर से प्रार्थना कर रही थी।</verse>
				<verse number="6">जिस दिन हेरोदेस पतरस को पेश करने वाला था, उसके पहले की रात को पतरस, दो हथकड़ियों में बँधे हुये, दो सैनिकों के बीच सो रहे थे और द्वार के सामने भी सन्‍तरी पहरा दे रहे थे।</verse>
				<verse number="7">प्रभु का दूत अचानक आ खड़ा हुआ और कोठरी प्रकाश से भर गई। उसने पतरस की बगल थपथपा कर उन्‍हें जगाया और कहा, “जल्‍दी उठिए!” इस पर पतरस की हथकड़ियाँ खुलकर गिर पड़ीं।</verse>
				<verse number="8">तब दूत ने उन से कहा, “कमर बाँधिए और चप्‍पल पहन लीजिए।” पतरस ने यही किया। दूत ने फिर कहा, “चादर ओढ़ कर मेरे पीछे चले आइए।”</verse>
				<verse number="9">पतरस उसके पीछे-पीछे बाहर निकल गये। वह नहीं जानते थे कि जो कुछ दूत द्वारा हो रहा है, वह वास्‍तविक है। उन्‍होंने सोचा कि मैं स्‍वप्‍न देख रहा हूँ।</verse>
				<verse number="10">वे पहला पहरा और फिर दूसरा पहरा पार कर उस लोहे के फाटक तक पहुँचे, जहाँ से शहर की ओर मार्ग जाता है। वह उनके लिए अपने आप खुल गया। वे बाहर निकले और गली के छोर तक आये कि दूत अचानक पतरस को छोड़कर चला गया।</verse>
				<verse number="11">तब पतरस होश में आये और बोले, “अब मुझे निश्‍चय हो गया कि प्रभु ने अपने दूत को भेज कर मुझे हेरोदेस के पंजे से छुड़ाया और यहूदियों की सारी आशाओं पर पानी फेर दिया है।”</verse>
				<verse number="12">वह अपनी परिस्‍थिति समझ कर मरियम के घर आये। मरियम मारकुस कहलाने वाले योहन की माता थी। वहाँ बहुत-से लोग एकत्र हो कर प्रार्थना कर रहे थे।</verse>
				<verse number="13">पतरस ने प्रवेश-द्वार खटखटाया और रोदे नामक एक लड़की पता लगाने आयी कि कौन है।</verse>
				<verse number="14">वह पतरस की आवाज पहचान कर आनन्‍द के मारे द्वार खोलना भूल गयी और यह सूचना देने दौड़ते हुए अन्‍दर आयी कि पतरस द्वार पर खड़े हैं।</verse>
				<verse number="15">लोगों ने उससे कहा, “तुम प्रलाप कर रही हो।” किन्‍तु जब वह दृढ़ता से कहती रही कि बात ऐसी ही है, तो वे बोले, “वह उनका स्‍वर्गदूत होगा।”</verse>
				<verse number="16">इस बीच पतरस द्वार खटखटाये ही जा रहे थे। जब उन्‍होंने द्वार खोला और पतरस को देखा, तो वे बड़े अचम्‍भे में पड़ गये।</verse>
				<verse number="17">पतरस ने हाथ से चुप रहने का संकेत किया और उन्‍हें बताया कि किस प्रकार परमेश्‍वर उनको बन्‍दीगृह से बाहर निकाल लाया है। फिर पतरस ने कहा, “याकूब और भाई-बहिनों को इन बातों की खबर दे देना।” और वह वहाँ से निकल कर किसी दूसरी जगह चले गये।</verse>
				<verse number="18">जब दिन निकला, तो इस बात पर सैनिकों में खलबली मची कि आखिर पतरस का क्‍या हुआ।</verse>
				<verse number="19">हेरोदेस ने पतरस की खोज करायी और जब उनका कहीं भी पता नहीं चला, तो उसने पहरेदारों की जाँच-पड़ताल करने के बाद उन्‍हें प्राणदण्‍ड देने का आदेश दिया। तब वह यहूदा प्रदेश छोड़कर कैसरिया चला गया और वहीं रहने लगा।</verse>
				<verse number="20">राजा हेरोदेस सोर और सीदोन के निवासियों से अत्‍यन्‍त क्रुद्ध हो गया था। वे सब एकमत हो हेरोदेस के पास आये। वे राजा के कंचुकी ब्‍लास्‍तुस को मना कर सन्‍धि करना चाहते थे; क्‍योंकि उनका देश अनाज के लिए राजा हेरोदेस के क्षेत्र पर निर्भर था।</verse>
				<verse number="21">नियत दिन आने पर हेरोदेस ने राजसी वस्‍त्र पहने, और सिंहासन पर बैठ कर वह उन को भाषण देने लगा।</verse>
				<verse number="22">जनता पुकार उठी, “यह मनुष्‍य की नहीं, किसी देवता की वाणी है!”</verse>
				<verse number="23">उसी क्षण प्रभु के दूत ने उस पर प्रहार किया, क्‍योंकि उसने परमेश्‍वर की महिमा नहीं की थी। हेरोदेस के शरीर में कीड़े पड़ गये और वह मर गया।</verse>
				<verse number="24">परमेश्‍वर का वचन बढ़ता और फैलता गया।</verse>
				<verse number="25">बरनबास और शाऊल यरूशलेम में अपना सेवा-कार्य पूरा कर लौटे और अपने साथ योहन को भी ले आये, जो मारकुस कहलाता था।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">महानगर अन्‍ताकिया की स्‍थानीय कलीसिया में कई नबी और शिक्षक थे: जैसे बरनबास, शिमोन जो ‘कलुआ’ कहलाता था, कुरेने-निवासी लूकियुस, शासक हेरोदेस का दूध-भाई मनाहेन और शाऊल।</verse>
				<verse number="2">जब वे प्रभु की उपासना में लगे हुये थे और उपवास कर रहे थे तो पवित्र आत्‍मा ने कहा, “मैंने बरनबास तथा शाऊल को एक विशेष कार्य के लिए बुलाया है। उन्‍हें मेरे लिए अलग करो।”</verse>
				<verse number="3">तब उन्‍होंने उपवास तथा प्रार्थना कर बरनबास तथा शाऊल पर हाथ रखे और उन्‍हें विदा किया।</verse>
				<verse number="4">इस प्रकार पवित्र आत्‍मा द्वारा प्रेषित बरनबास और शाऊल सिलूकिया बन्‍दरगाह गये और वहां से वे जलयान पर कुप्रुस† द्वीप चले।</verse>
				<verse number="5">सलमिस पहुंच कर वे यहूदियों के सभागृहों में परमेश्‍वर के वचन का प्रचार करते रहे। योहन भी उनके साथ रह कर उनकी सहायता करता था।</verse>
				<verse number="6">वे पूरे द्वीप का दौरा करने के बाद पाफुस आये। वहां बर-येशु नामक एक यहूदी जादूगर और झूठे नबी से उनकी भेंट हुई,</verse>
				<verse number="7">जो राज्‍यपाल सेरगियुस-पौलुस के साथ रहता था। राज्‍यपाल एक विचारशील व्यक्‍ति था। वह बरनबास तथा शाऊल को बुला कर परमेश्‍वर का वचन सुनना चाहता था।</verse>
				<verse number="8">परन्‍तु बर-येशु ने, जिसका उपनाम एलिमास (अर्थात् जादूगर) था, उनका विरोध किया और राज्‍यपाल को विश्‍वास करने से रोकना चाहा।</verse>
				<verse number="9">तब शाऊल ने, जो पौलुस भी कहलाते थे, पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण हो कर उस पर दृष्‍टि गड़ायी</verse>
				<verse number="10">और कहा, “तू शैतान की संतान है! तू धूर्तता और कपट से कूट-कूट कर भरा हुआ है और हर प्रकार की धार्मिकता का शत्रु है! क्‍या तू प्रभु के सीधे मार्ग टेढ़े बनाने से बाज़ नहीं आयेगा?</verse>
				<verse number="11">अब देख, प्रभु का हाथ तेरे विरुद्ध उठा है। तू अन्‍धा हो जायेगा और कुछ समय तक सूर्य का प्रकाश नहीं देख सकेगा।” उसी क्षण उस की आँखों के सामने धुंधलापन और अंधेरा छा गया और वह इधर-उधर टटोलने लगा कि कोई उसका हाथ पकड़ कर उसे ले चले।</verse>
				<verse number="12">यह घटना देख कर राज्‍यपाल ने विश्‍वास किया। वह प्रभु की शिक्षा से चकित था।</verse>
				<verse number="13">पौलुस और उनके साथी जलयान द्वारा पाफुस से पंफुलिया प्रदेश के पेरगे नगर में पहुँचे। वहाँ योहन उन्‍हें छोड़ कर यरूशलेम लौट गया।</verse>
				<verse number="14">पौलुस और बरनबास पेरगे से आगे बढ़ कर पिसिदिया प्रदेश के अन्‍ताकिया नगर में आये। वे विश्राम के दिन सभागृह में जा कर बैठ गये।</verse>
				<verse number="15">व्‍यवस्‍था तथा नबियों का पाठ समाप्‍त हो जाने पर सभागृह के अधिकारियों ने उन्‍हें यह कहला भेजा, “भाइयो! यदि लोगों के प्रोत्‍साहन के लिये आप कुछ कहना चाहते हैं, तो कहिए।”</verse>
				<verse number="16">इस पर पौलुस उठे और हाथ से उन्‍हें चुप रहने का संकेत कर कहने लगे: “इस्राएली भाइयो और परमेश्‍वर-भक्‍त सज्‍जनो! सुनिए।</verse>
				<verse number="17">इस्राएली प्रजा के परमेश्‍वर ने हमारे पूर्वजों को चुना, उन्‍हें मिस्र देश में प्रवास के समय महान् बनाया और वह अपने बाहुबल से उन्‍हें वहां से निकाल लाया।</verse>
				<verse number="18">उसने चालीस वर्ष तक निर्जन प्रदेश में उनका व्‍यवहार सहन किया।</verse>
				<verse number="19">इसके बाद उसने कनान देश में सात जातियों को नष्‍ट किया और उनकी भूमि</verse>
				<verse number="20">लगभग साढ़े चार सौ वर्षों के लिए हमारे पूर्वजों के अधिकार में दे दी। इसके पश्‍चात् उसने नबी शमूएल के समय तक उनके लिए न्‍यायकर्ताओं को नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="21">तब उन्‍होंने अपने लिए एक राजा की माँग की और परमेश्‍वर ने उनके लिए बिन्‍यामिन कुल में उत्‍पन्न कोश के पुत्र शाऊल को नियुक्‍त किया, जो चालीस वर्ष तक राज्‍य करता रहा।</verse>
				<verse number="22">फिर परमेश्‍वर ने उसे हटाकर दाऊद को उनका राजा बनाया और उनके विषय में यह साक्षी दी, ‘मुझे अपने मन के अनुकूल एक मनुष्‍य, यिशय का पुत्र दाऊद मिल गया है। वह मेरी सब इच्‍छाएं पूरी करेगा।’</verse>
				<verse number="23">परमेश्‍वर ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार उन्‍हीं दाऊद के वंश में इस्राएल के लिए एक मुक्‍तिदाता अर्थात् येशु को उत्‍पन्न किया है।</verse>
				<verse number="24">उनके आगमन से पहले अग्रदूत योहन ने इस्राएल की सारी प्रजा को पश्‍चात्ताप के बपतिस्‍मा का उपदेश दिया था।</verse>
				<verse number="25">अपना जीवन-कार्य पूरा करते समय योहन ने कहा, ‘तुम लोग मुझे जो समझते हो, मैं वह नहीं हूँ। किन्‍तु देखो, मेरे बाद वह आने वाले हैं, जिनके पैरों के जूते खोलने योग्‍य भी मैं नहीं हूँ।’</verse>
				<verse number="26">“भाइयो! अब्राहम के वंशजो और यहाँ उपस्‍थित परमेश्‍वर के भक्‍तो! मुक्‍ति का यह सन्‍देश हम सब के पास भेजा गया है।</verse>
				<verse number="27">यरूशलेम के निवासियों तथा उनके शासकों ने येशु को नहीं पहचाना। उन्‍हें दण्‍डाज्ञा दिला कर उन्‍होंने अनजाने ही नबियों के वे कथन पूरे कर दिये, जो प्रत्‍येक विश्राम-दिवस को पढ़ कर सुनाये जाते हैं।</verse>
				<verse number="28">उन्‍हें प्राणदण्‍ड के योग्‍य कोई दोष उन में नहीं मिला, फिर भी उन्‍होंने राज्‍यपाल पिलातुस से मांग की कि उनका वध किया जाये।</verse>
				<verse number="29">उन्‍होंने उनके विषय में धर्मशास्‍त्र में जो कुछ लिखा है, वह सब पूरा करने के पश्‍चात् उन्‍हें क्रूस से उतारा और कबर में रख दिया।</verse>
				<verse number="30">परमेश्‍वर ने उन्‍हें तीसरे दिन मृतकों में से पुनर्जीवित किया</verse>
				<verse number="31">और वह बहुत दिनों तक उन लोगों को दर्शन देते रहे, जो उनके साथ गलील प्रदेश से यरूशलेम आये थे। अब वे ही जनता के सामने उनके साक्षी हैं।</verse>
				<verse number="32">“हम आप लोगों को यह शुभ समाचार सुनाते हैं कि परमेश्‍वर ने हमारे पूर्वजों से जो प्रतिज्ञा की थी,</verse>
				<verse number="33">उसे उनकी संतान के लिए, अर्थात् हमारे लिए पूरा किया है। उसने येशु को पुनर्जीवित किया है, जैसा कि भजन संख्‍या दो में लिखा है, ‘तू मेरा पुत्र है। आज मैंने तुम को उत्‍पन्न किया है।’</verse>
				<verse number="34">“परमेश्‍वर ने उन्‍हें मृतकों में से पुनर्जीवित किया और अब फिर कभी उनकी विकृति नहीं होगी। इस बात के प्रमाण में परमेश्‍वर ने यह कहा था, ‘मैं तुझे पवित्र और अटल आशिष दूंगा, जिसकी प्रतिज्ञा मैंने दाऊद से की थी।’</verse>
				<verse number="35">इसलिए अन्‍यत्र धर्मशास्‍त्र में यह कहा है, ‘तू अपने पवित्रजन को कबर में गलने नहीं देगा।’</verse>
				<verse number="36">“दाऊद तो अपने समय में परमेश्‍वर का अभिप्राय पूरा कर मर गये। वह अपने पूर्वजों के पास कबर में रखे गये और उनकी विकृति हो गयी;</verse>
				<verse number="37">किन्‍तु परमेश्‍वर ने जिन्‍हें पुनर्जीवित किया, उनकी विकृति नहीं हुई।</verse>
				<verse number="38">“भाइयो! आप अच्‍छी तरह समझ लें कि जो सन्‍देश आप को सुनाया जा रहा है, वह यह है कि येशु के द्वारा पापों की क्षमा प्राप्‍त होती है। मूसा की व्‍यवस्‍था जिन बातों से आपको मुक्‍त न कर सकी,</verse>
				<verse number="39">उनसे येशु के द्वारा मुक्‍त होकर प्रत्‍येक विश्‍वासी धार्मिक ठहराया जाता है।</verse>
				<verse number="40">“सावधान रहें, कहीं ऐसा न हो कि नबियों का यह कथन आप लोगों पर चरितार्थ हो जाये,</verse>
				<verse number="41">‘निन्‍दको! देखो, आश्‍चर्य करो और दूर हटो! मैं इन दिनों वह कार्य सम्‍पन्न करने वाला हूँ, जिसके विषय में यदि कोई तुम्‍हें बताता, तो तुम उस पर कभी विश्‍वास नहीं करते।’ ”</verse>
				<verse number="42">जब पौलुस और बरनबास सभागृह से निकल रहे थे, तो लोगों ने उन से निवेदन किया कि वे अगले विश्राम-दिवस को इसी विषय पर फिर बोलें।</verse>
				<verse number="43">सभा के विसर्जन के बाद बहुत-से यहूदी और भक्‍त नव-यहूदी पौलुस और बरनबास के पीछे हो लिये। पौलुस और बरनबास ने उन से बात की और आग्रह किया कि वे परमेश्‍वर की कृपा में बने रहें।</verse>
				<verse number="44">अगले विश्राम-दिवस को प्रभु का वचन सुनने के लिए लगभग सारा नगर उमड़ पड़ा।</verse>
				<verse number="45">यहूदी इतनी बड़ी भीड़ देख कर ईष्‍र्या से जल गये और पौलुस की निन्‍दा करते हुए उनकी बातों का खण्‍डन करने लगे।</verse>
				<verse number="46">पौलुस और बरनबास ने निडर हो कर कहा, “यह आवश्‍यक था कि पहले आप लोगों को परमेश्‍वर का वचन सुनाया जाता, परन्‍तु आप लोग इसे अस्‍वीकार करते हैं और अपने को शाश्‍वत जीवन के योग्‍य नहीं समझते। इसलिए हम अब गैर-यहूदियों के पास जाते हैं।</verse>
				<verse number="47">प्रभु ने हमें यह आदेश दिया है, ‘मैंने तुम्‍हें अन्‍यजातियों के लिए ज्‍योति नियुक्‍त किया है जिससे तुम पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक मुक्‍ति का माध्‍यम बनो।’ ”</verse>
				<verse number="48">ग़ैर-यहूदी यह सुन कर आनन्‍दित हो गये और प्रभु के वचन की स्‍तुति करने लगे। जितने लोग शाश्‍वत जीवन के लिए ठहराए गये थे, उन्‍होंने विश्‍वास किया</verse>
				<verse number="49">और सारे प्रदेश में प्रभु का वचन फैल गया।</verse>
				<verse number="50">किन्‍तु यहूदियों ने प्रतिष्‍ठित भक्‍त महिलाओं तथा नगर के नेताओं को उभाड़ा और पौलुस तथा बरनबास के विरुद्ध उपद्रव खड़ा कर दिया और उन्‍हें अपने इलाके से निकाल दिया।</verse>
				<verse number="51">अत: पौलुस और बरनबास ने उनके विरुद्ध साक्षी देने के लिए अपने पैरों की धूल झाड़ दी, और वे इकोनियुम नगर में आये।</verse>
				<verse number="52">शिष्‍य आनन्‍द और पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">ऐसी ही घटना इकोनियुम नगर में घटी: पौलुस और बरनबास ने यहूदियों के सभागृह में प्रवेश किया और ऐसा भाषण दिया कि यहूदी तथा यूनानी, दोनों बड़ी संख्‍या में विश्‍वासी बन गये।</verse>
				<verse number="2">किन्‍तु जिन यहूदियों ने विश्‍वास करना अस्‍वीकार किया था, उन्‍होंने ग़ैर-यहूदियों को उभाड़ा और उनके मन में विश्‍वासी भाई-बहिनों के प्रति द्वेष भर दिया।</verse>
				<verse number="3">पौलुस तथा बरनबास बहुत समय तक वहां रहे और प्रभु पर भरोसा रख कर निर्भीकता-पूर्वक प्रचार करते रहे। प्रभु ने भी उनके हाथों द्वारा चिह्‍न तथा आश्‍चर्य-कर्म दिखा कर अपने अनुग्रह का सन्‍देश प्रमाणित किया।</verse>
				<verse number="4">इसका परिणाम यह हुआ कि नगर की जनता में फूट पड़ गयी। कुछ लोगों ने यहूदियों का और कुछ लोगों ने प्रेरितों का पक्ष लिया।</verse>
				<verse number="5">जब गैर-यहूदियों तथा यहूदियों ने अपने शासकों से मिलकर प्रेरितों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा उनपर पथराव करने का प्रयत्‍न किया,</verse>
				<verse number="6">तब प्रेरितों को इसका पता चला और वे लुकाओनिया के लुस्‍त्रा तथा दिरबे नामक नगरों और उनके आसपास के प्रदेश की ओर भाग गये</verse>
				<verse number="7">और वहां भी वे प्रभु येशु का शुभ समाचार सुनाने लगे।</verse>
				<verse number="8">लुस्‍त्रा नगर में एक ऐसा व्यक्‍ति बैठा हुआ था, जिसके पैरों में शक्‍ति नहीं थी। वह जन्‍म से ही लँगड़ा था और कभी चल-फिर नहीं सका था।</verse>
				<verse number="9">वह पौलुस का प्रवचन सुन रहा था। तब पौलुस ने उस पर दृष्‍टि गड़ायी और उस में स्‍वस्‍थ हो जाने योग्‍य विश्‍वास देख कर</verse>
				<verse number="10">ऊंचे स्‍वर से कहा, “उठो और अपने पैरों पर सीधा खड़े हो जाओ।” वह उछल पड़ा और चलने-फिरने लगा।</verse>
				<verse number="11">जब लोगों ने देखा कि पौलुस ने क्‍या किया है, तो वे लुकाओनियाई भाषा में बोल उठे, “देवता मनुष्‍यों का रूप धारण कर हमारे पास उतरे हैं।”</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने बरनबास का नाम ज्‍यूस देवता रखा और पौलुस का हिरमेस देवता, क्‍योंकि वह प्रमुख वक्‍ता थे।</verse>
				<verse number="13">नगर के बाहर ज्‍यूस देवता का मन्‍दिर था। वहां का पुजारी माला लिये सांड़ों के साथ फाटक के पास आ पहुंचा। वह अपार जनसमूह के साथ बलि चढ़ाना चाहता था।</verse>
				<verse number="14">जब प्रेरित बरनबास और पौलुस ने यह सुना, तो वे इस ईश-निन्‍दा के विरोध में अपने वस्‍त्र फाड़ कर भीड़ में कूद पड़े और उच्‍च स्‍वर में बोले,</verse>
				<verse number="15">“मित्रो! आप यह क्‍या कर रहे हैं? हम भी तो आप लोगों के समान सुख-दु:ख भोगने वाले मनुष्‍य हैं। हम यह शुभ-समाचार देने आये हैं कि आप इन नि: सार वस्‍तुओं को छोड़ कर उस जीवन्‍त परमेश्‍वर की ओर अभिमुख हों, जिसने आकाश, पृथ्‍वी, समुद्र और उन में जो कुछ है, वह सब बनाया है।</verse>
				<verse number="16">उसने बीते युगों में सब जातियों को अपने-अपने मार्ग पर चलने दिया।</verse>
				<verse number="17">फिर भी वह अपने भले कार्यों द्वारा अपने विषय में साक्षी देता रहा: वह आपके लिए आकाश से पानी बरसाता और नियत मौसम में फसलें उगाता है; वह अन्न प्रदान कर आपका हृदय आनन्‍द से भरता है।”</verse>
				<verse number="18">इन शब्‍दों द्वारा प्रेरितों ने भीड़ को कठिनाई से रोका कि वह उनके लिए बलि न चढ़ाये।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु अन्‍ताकिया तथा इकोनियुम से कुछ यहूदी आ पहुंचे। उन्‍होंने जनता को अपने पक्ष में मिला लिया। उन्‍होंने पौलुस को पत्‍थरों से मारा और मृत समझ कर उन्‍हें नगर के बाहर घसीट कर ले गये।</verse>
				<verse number="20">पर जब शिष्‍य पौलुस के चारों ओर एकत्र हुए, तो वह उठे और नगर में गए। दूसरे दिन वह बरनबास के साथ दिरबे चले गये।</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने उस नगर में शुभ समाचार का प्रचार किया और बहुत शिष्‍य बनाये। इसके बाद वे लुस्‍त्रा और इकोनियुम हो कर अन्‍ताकिया लौटे।</verse>
				<verse number="22">वे शिष्‍यों का मन सुदृढ़ करते और उन्‍हें विश्‍वास में स्‍थिर रहने के लिए प्रोत्‍साहित करते थे, और कहते थे कि हमें बहुत-से कष्‍ट सह कर परमेश्‍वर के राज्‍य में प्रवेश करना है।</verse>
				<verse number="23">उन्‍होंने प्रत्‍येक कलीसिया में उनके लिए धर्मवृद्धों को नियुक्‍त किया और प्रार्थना तथा उपवास करने के बाद उन्‍हें प्रभु के हाथों सौंप दिया, जिन पर वे विश्‍वास कर चुके थे।</verse>
				<verse number="24">वे पिसिदिया प्रदेश पार कर पंफुलिया प्रदेश पहुँचे</verse>
				<verse number="25">और पेरगे नगर में शुभ संदेश सुनाने के बाद अत्तालिया नगर में आये।</verse>
				<verse number="26">वहाँ से उन्‍होंने जलयान पर महानगर अन्‍ताकिया को प्रस्‍थान किया, जहाँ उन्‍हें उस कार्य के लिए परमेश्‍वर के अनुग्रह को अर्पित किया गया था, जो उन्‍होंने अब पूरा कर लिया था।</verse>
				<verse number="27">वहाँ पहुँच कर उन्‍होंने कलीसिया की सभा बुलायी और बताया कि परमेश्‍वर ने उनके द्वारा क्‍या-क्‍या किया और कैसे गैर-यहूदियों के लिए विश्‍वास का द्वार खोला।</verse>
				<verse number="28">वे बहुत समय तक वहाँ शिष्‍यों के साथ रहे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">कुछ लोग यहूदा प्रदेश से महानगर अन्‍ताकिया में आकर भाइयों को यह शिक्षा देने लगे: “यदि मूसा से चली आयी हुई प्रथा के अनुसार आप लोगों का खतना नहीं होगा, तो आप को मुक्‍ति नहीं मिलेगी।”</verse>
				<verse number="2">इस विषय पर पौलुस और बरनबास तथा उन लोगों के बीच तीव्र मतभेद और वाद-विवाद छिड़ गया, और यह निश्‍चय किया गया कि पौलुस तथा बरनबास, अन्‍ताकिया के कुछ लोगों के साथ, यरूशलेम जायेंगे और इस प्रश्‍न पर प्रेरितों तथा धर्मवृद्धों से परामर्श करेंगे।</verse>
				<verse number="3">अन्‍ताकिया की कलीसिया ने उन्‍हें विदा किया। उन्‍होंने फीनीके तथा सामरी प्रदेशों से हो कर यात्रा की और वहाँ के भाई-बहिनों को बताया कि गैर-यहूदी किस प्रकार परमेश्‍वर की ओर अभिमुख हुए। यह विवरण देकर उन्‍होंने सब को बहुत आनन्‍दित किया।</verse>
				<verse number="4">जब वे यरूशलेम पहुँचे, तो कलीसिया ने, प्रेरितों ने तथा धर्मवृद्धों ने भी उनका स्‍वागत किया। पौलुस और बरनबास ने बताया कि परमेश्‍वर ने उनके द्वारा क्‍या-क्‍या कार्य किये।</verse>
				<verse number="5">फरीसी सम्‍प्रदाय के कुछ सदस्‍य, जो विश्‍वासी हो गये थे, यह कहते हुए उठ खड़े हुए कि अन्‍यजाति के विश्‍वासी भाइयों का खतना करना चाहिए और उन्‍हें आदेश देना चाहिए कि वे मूसा की व्‍यवस्‍था का पालन करें।</verse>
				<verse number="6">प्रेरित और धर्मवृद्ध इस विषय पर विचार करने के लिए एकत्र हुए।</verse>
				<verse number="7">जब बहुत वाद-विवाद हो चुका तब पतरस ने उठ कर यह कहा: “भाइयो! आप जानते हैं कि परमेश्‍वर ने प्रारम्‍भ से आप लोगों में से ही यह चयन किया था कि गैर-यहूदी मेरे मुख से शुभ-समाचार का वचन सुनें और विश्‍वास करें।</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर मनुष्‍य का हृदय जानता है। उसने गैर-यहूदियों को हमारे ही समान पवित्र आत्‍मा प्रदान किया। इस प्रकार उसने उनके पक्ष में साक्षी दी</verse>
				<verse number="9">और विश्‍वास द्वारा उनका हृदय शुद्ध कर हम में और उन में कोई भेद नहीं किया।</verse>
				<verse number="10">जो जूआ न तो हमारे पूर्वज ढोने में समर्थ थे और न हम, उसे शिष्‍यों के कन्‍धों पर लाद कर आप लोग अब परमेश्‍वर की परीक्षा क्‍यों ले रहे हैं?</verse>
				<verse number="11">हमारा विश्‍वास तो यह है कि हम, और वे भी, प्रभु येशु की कृपा द्वारा ही मुक्‍ति प्राप्‍त करेंगे।”</verse>
				<verse number="12">इस पर सारी सभा चुप हो गयी और बरनबास तथा पौलुस की बातें सुनने लगी। वे उन महान चिह्‍नों तथा आश्‍चर्य-कर्मों के विषय में बता रहे थे, जिन्‍हें परमेश्‍वर ने उनके माध्‍यम से अन्‍यजातियों के बीच दिखाया था।</verse>
				<verse number="13">जब वे बोल चुके थे, तो याकूब ने अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की, “भाइयो! मेरी बात सुनिए।</verse>
				<verse number="14">शिमोन ने हमें बताया कि प्रारम्‍भ में परमेश्‍वर ने किस प्रकार गैर-यहूदियों में अपने नाम के लिए ‘निज लोग’ चुनने की कृपा की।</verse>
				<verse number="15">यह नबियों की वाणी के अनुसार ही है; क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है:</verse>
				<verse number="16">‘इसके पश्‍चात् मैं लौटूंगा, और दाऊद के गिरे हुए निवास-स्‍थान को पुन: बनाऊंगा। मैं उसके खंडहरों का पुनर्निर्माण करूँगा, और उसे फिर खड़ा करूंगा,</verse>
				<verse number="17">जिससे मानव-जाति के शेष लोग, अर्थात् सभी जातियाँ जिनको अपनाने के लिए मैंने उन्‍हें अपना नाम दिया है, प्रभु की खोज में लगे रहें। यह कथन उस प्रभु का है</verse>
				<verse number="18">जो सृष्‍टि के आरम्‍भ से यह प्रकट करता आया है।’</verse>
				<verse number="19">“इसलिए भाइयो! मैं इस निष्‍कर्ष पर पहुँचा हूँ कि जो गैर-यहूदी परमेश्‍वर की ओर अभिमुख होते हैं, उन पर व्‍यवस्‍था का अनावश्‍यक भार न डाला जाये,</verse>
				<verse number="20">बल्‍कि पत्र लिख कर उन्‍हें बताया जाये कि वे मूर्तियों की अशुद्धताओं से, व्‍यभिचार से, गला घोंटे हुए पशुओं के मांस से और रक्‍त के खान-पान से परहेज करें;</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि प्राचीन काल से नगर-नगर में मूसा की इन बातों के प्रचारक विद्यमान हैं, जो प्रत्‍येक विश्राम-दिवस को सभागृहों में मूसा की व्‍यवस्‍था से पाठ करते हैं।”</verse>
				<verse number="22">तब समस्‍त कलीसिया की सहमति से प्रेरितों तथा धर्मवृद्धों ने निश्‍चय किया कि उन में से कुछ लोगों को चुन कर पौलुस तथा बरनबास के साथ महानगर अन्‍ताकिया भेजा जाये। उन्‍होंने दो व्यक्‍तियों को चुना, जो भाई-बहिनों में प्रमुख थे, अर्थात् यहूदा को, जो बरसब्‍बास कहलाता था, तथा सीलास को,</verse>
				<verse number="23">और उनके हाथ यह पत्र भेजा: “प्रेरित तथा धर्मवृद्ध, आप लोगों के भाई, अन्‍ताकिया, सीरिया तथा किलिकिया के गैर-यहूदी भाई-बहिनों को नमस्‍कार करते हैं।</verse>
				<verse number="24">हमने सुना है कि हमारे यहाँ के कुछ लोगों ने, जिन्‍हें हमने कोई अधिकार नहीं दिया था, अपनी बातों से आप लोगों में घबराहट उत्‍पन्न की और आपके मन को उलझन में डाल दिया है।</verse>
				<verse number="25">इसलिए हमने सर्वसम्‍मति से निर्णय किया है कि प्रतिनिधियों का चुनाव करें और उन को अपने प्रिय भाई बरनबास और पौलुस के साथ,</verse>
				<verse number="26">जिन्‍होंने हमारे प्रभु येशु मसीह के नाम पर अपना जीवन अर्पित किया है, आप लोगों के पास भेजें।</verse>
				<verse number="27">इसलिए हम यहूदा तथा सीलास को भेज रहे हैं। वे भी आप लोगों को यह सब मैखिक रूप से बता देंगे।</verse>
				<verse number="28">पवित्र आत्‍मा को और हमें यह उचित जान पड़ा कि निम्‍नलिखित आवश्‍यक बातों को छोड़ आप लोगों पर कोई और भार न डाला जाये:</verse>
				<verse number="29">आप लोग मूर्तियों पर चढ़ाये हुए मांस से, रक्‍त के खान-पान से, गला घोंटे हुए पशुओं के मांस से और व्‍यभिचार से परहेज करें। इन से अपने को बचाये रखने में आप लोगों का कल्‍याण है। शुभकामना!”</verse>
				<verse number="30">वे विदा हो कर महानगर अन्‍ताकिया चले गये। जब उन्‍होंने मंडली को एकत्र किया तब वह पत्र उन्‍हें सौंप दिया।</verse>
				<verse number="31">मंडली के सदस्‍यों ने पत्र पढ़ा तो वे प्रोत्‍साहनपूर्ण संदेश से प्रसन्न हुए।</verse>
				<verse number="32">यहूदा और सीलास स्‍वयं नबी थे। उन्‍होंने भी भाई-बहिनों को देर तक सम्‍बोधित कर प्रोत्‍साहित और विश्‍वास में दृढ़ किया।</verse>
				<verse number="33">वे कुछ समय वहाँ रहे और इसके बाद वे भाई-बहिनों की मंगल-कामनाएँ ले कर विदा हुए और उन लोगों के पास लौटे, जिन्‍होंने उन्‍हें भेजा था। [</verse>
				<verse number="34">किन्‍तु सीलास ने वहाँ रहने का निश्‍चय किया और यहूदा अकेले ही यरूशलेम लौटा। ]</verse>
				<verse number="35">पौलुस और बरनबास अन्‍ताकिया में रह गये और अन्‍य बहुत लोगों के साथ प्रभु के वचन की शिक्षा देते और शुभ समाचार सुनाते रहे।</verse>
				<verse number="36">कुछ दिन पश्‍चात् पौलुस ने बरनबास से कहा, “आइए, हमने जिन-जिन नगरों में प्रभु के वचन का प्रचार किया है, वहाँ चल कर भाई-बहिनों से मिलें और यह देखें कि वे कैसे हैं।”</verse>
				<verse number="37">बरनबास चाहते थे कि वे योहन को भी, जो मारकुस कहलाता था, अपने साथ ले जायें।</verse>
				<verse number="38">परन्‍तु पौलुस ने यह उपयुक्‍त नहीं समझा कि जिस व्यक्‍ति ने उन्‍हें पम्‍फुलिया में छोड़ दिया था और आगे उनके काम में हाथ नहीं बँटाया था, उसे अपने साथ ले जायें।</verse>
				<verse number="39">इस पर दोनों में इतना तीव्र मतभेद हो गया कि वे एक दूसरे से अलग हो गये। बरनबास मारकुस को अपने साथ ले कर जलमार्ग से कुप्रुस द्वीप चले गए।</verse>
				<verse number="40">पौलुस ने सीलास को चुना। भाई-बहिनों ने उन्‍हें प्रभु के अनुग्रह को अर्पित किया और पौलुस चल पड़े।</verse>
				<verse number="41">उन्‍होंने सीरिया देश तथा किलिकिया का भ्रमण किया और कलीसियाओं को विश्‍वास में दृढ़ किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">पौलुस दिरबे और लुस्‍त्रा नगर भी पहुँचे। वहां तिमोथी नामक एक शिष्‍य था, जो विश्‍वासी यहूदी माता तथा यूनानी पिता का पुत्र था।</verse>
				<verse number="2">लुस्‍त्रा और इकोनियुम के भाई-बहिनों में उसका अच्‍छा नाम था।</verse>
				<verse number="3">पौलुस चाहते थे कि वह उनके साथ यात्रा में चले। उस प्रदेश में रहने वाले यहूदियों के कारण पौलुस ने तिमोथी का खतना कराया, क्‍योंकि सब जानते थे कि उसका पिता यूनानी है।</verse>
				<verse number="4">तब उन्‍होंने नगर-नगर भ्रमण कर लोगों तक उस निर्णय को पहुँचाया, जो यरूशलेम में प्रेरितों और धर्मवृद्धों ने किया था, कि वे लोग उसका पालन करें।</verse>
				<verse number="5">इस प्रकार स्‍थानीय कलीसियाएँ विश्‍वास में सुदृढ़ होतीं और संख्‍या में प्रतिदिन बढ़ती गईं।</verse>
				<verse number="6">पवित्र आत्‍मा ने पौलुस, सीलास और तिमोथी को आसिया प्रदेश में वचन का प्रचार करने से मना किया। इसलिए उन्‍होंने फ्रुगिया तथा गलातिया प्रदेशों का दौरा किया।</verse>
				<verse number="7">जब वे मुसिया प्रदेश की सीमा पर पहुँचे, तो उन्‍होंने बिथुनिया में प्रवेश करने का प्रयत्‍न किया; किन्‍तु येशु के आत्‍मा ने उन्‍हें अनुमति नहीं दी।</verse>
				<verse number="8">इसलिए वे मुसिया पार कर त्रोआस नगर में आये।</verse>
				<verse number="9">वहाँ पौलुस ने रात में एक दर्शन देखा: एक मकिदुनिया-निवासी उनके सामने खड़ा हो कर यह अनुरोध कर रहा है, “आप समुद्र पार कर मकिदुनिया में आइए और हमारी सहायता कीजिए।”</verse>
				<verse number="10">ज्‍यों ही उन्‍होंने यह दर्शन पाया, हम लोग मकिदुनिया पहुँचने का प्रयत्‍न करने लगे, क्‍योंकि हमने जान लिया था कि परमेश्‍वर उन लोगों में शुभ समाचार सुनाने के लिए हमें बुला रहा है।</verse>
				<verse number="11">त्रोआस से हमने समुद्र-यात्रा आरम्‍भ की। हम जलयान से सीधे समुथ्राके तक गये और दूसरे दिन नेआपुलिस</verse>
				<verse number="12">और वहाँ से फिलिप्‍पी पहुँचे। फिलिप्‍पी मकिदुनिया का मुख्‍य नगर और रोमन उपनिवेश है। हम कुछ दिन फिलिप्‍पी नगर में रहे।</verse>
				<verse number="13">विश्राम के दिन हम यह समझ कर शहर के बाहर नदी के तट पर आये कि वहाँ कोई प्रार्थना-गृह होगा। हम बैठ गये और वहाँ एकत्र स्‍त्रियों से बातचीत करने लगे।</verse>
				<verse number="14">उन महिलाओं में एक का नाम लुदिया था। वह थुआतीरा नगर की रहने वाली थी। वह बहुमूल्‍य बैंगनी कपड़ों का व्‍यापार करती और परमेश्‍वर की आराधना करती थी। वह हमारी बातें सुन रही थी। प्रभु ने उसके हृदय का द्वार खोला ताकि वह पौलुस की बातों को उत्‍सुकता से सुने।</verse>
				<verse number="15">जब उसने तथा उसके परिवार ने बपतिस्‍मा ग्रहण कर लिया तब लुदिया ने हमसे यह अनुरोध किया, “यदि आप लोग मानते हैं कि मैं सचमुच प्रभु में विश्‍वास करती हूँ तो आइए, मेरे यहाँ ठहरिए।” और उसने हमें बाध्‍य कर दिया।</verse>
				<verse number="16">हम किसी दिन प्रार्थना-गृह जा रहे थे कि एक कम उम्र वाली दासी से हमारी भेंट हो गयी। उसमें भविष्‍य बताने वाली आत्‍मा थी। और वह भविष्‍य बता-बता कर अपने मालिकों के लिए बहुत कमाती थी।</verse>
				<verse number="17">वह पौलुस और हम लोगों के पीछे लग गई और चिल्‍लाने लगी, “ये लोग सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के सेवक हैं और आप लोगों को मुक्‍ति का मार्ग बताते हैं।”</verse>
				<verse number="18">वह बहुत दिनों तक ऐसा ही करती रही। अन्‍त में पौलुस तंग आ गये और उन्‍होंने मुड़ कर उस आत्‍मा से कहा, “मैं तुझे येशु मसीह के नाम से आदेश देता हूँ कि तू इसमें से निकल जा!” और वह उसी क्षण उस लड़की में से निकल गयी।</verse>
				<verse number="19">जब उसके मालिकों ने देखा कि उनकी आमदनी की आशा चली गयी, तो वे पौलुस तथा सीलास को पकड़ कर चौक में अधिकारियों के पास खींच ले गये।</verse>
				<verse number="20">उन्‍होंने पौलुस और सीलास को दण्‍डाधिकारियों के सामने पेश किया और कहा, “ये व्यक्‍ति हमारे शहर में अशान्‍ति फैला रहे हैं। ये यहूदी हैं</verse>
				<verse number="21">और ऐसी प्रथाओं का प्रचार करते हैं, जिन्‍हें अपनाना या जिन पर चलना हम रोमियों के लिए उचित नहीं है।”</verse>
				<verse number="22">भीड़ भी उनके विरोध में एकत्र हो गयी। तब दण्‍डाधिकारियों ने उनके कपड़े फाड़ डाले और उन्‍हें बेंत लगाने का आदेश दिया।</verse>
				<verse number="23">उन्‍होंने पौलुस और सीलास को बेंतों से बहुत मारा और बन्‍दीगृह में डाल दिया। उन्‍होंने बन्‍दीगृह के अधीक्षक को आदेश दिया कि वह सावधानी से उनकी रखवाली करे।</verse>
				<verse number="24">अधीक्षक ने यह आदेश पाकर उन्‍हें भीतरी बन्‍दीगृह में रखा और उनके पैर काठ में जकड़ दिये।</verse>
				<verse number="25">आधी रात के समय जब पौलुस तथा सीलास प्रार्थना कर रहे थे और परमेश्‍वर की स्‍तुति गा रहे थे और कैदी उन्‍हें सुन रहे थे</verse>
				<verse number="26">तो एकाएक इतना भारी भूकम्‍प हुआ कि बन्‍दीगृह की नींव हिल गयी। उसी क्षण सब द्वार खुल गये और सब कैदियों की बेड़ियाँ खुल गयीं।</verse>
				<verse number="27">बन्‍दीगृह का अधीक्षक जाग उठा और बन्‍दीगृह के द्वार खुले देख कर समझा कि कैदी भाग गये हैं। इसलिए उसने तलवार खींच कर आत्‍महत्‍या करनी चाही;</verse>
				<verse number="28">किन्‍तु पौलुस ने ऊंचे स्‍वर से पुकार कर कहा, “अपने आपको कोई हानि न पहुँचाओ। हम सब यहीं हैं।”</verse>
				<verse number="29">तब अधीक्षक दीपक मँगा कर भीतर दौड़ा और काँपते हुए पौलुस तथा सीलास के चरणों पर गिर पड़ा।</verse>
				<verse number="30">उसने उन्‍हें बाहर ले जा कर कहा, “सज्‍जनो, मुक्‍ति प्राप्‍त करने के लिए मुझे क्‍या करना चाहिए?”</verse>
				<verse number="31">उन्‍होंने उत्तर दिया, “आप प्रभु येशु पर विश्‍वास कीजिए, तो आप को और आपके परिवार को मुक्‍ति प्राप्‍त होगी।”</verse>
				<verse number="32">उन्‍होंने अधीक्षक को और उसके परिवार के सब सदस्‍यों को परमेश्‍वर का वचन सुनाया।</verse>
				<verse number="33">उसने रात को उसी घड़ी उन्‍हें ले जा कर उनके घाव धोये। इसके तुरंत बाद उसने और उसके सारे परिवार ने बपतिस्‍मा ग्रहण किया।</verse>
				<verse number="34">तब उसने पौलुस और सीलास को अपने यहाँ ले जा कर भोजन कराया और अपने सारे परिवार के साथ आनन्‍द मनाया; क्‍योंकि उसने परमेश्‍वर पर विश्‍वास किया था।</verse>
				<verse number="35">दिन होने पर दण्‍डाधिकारियों ने आरिक्षयों द्वारा कहला भेजा कि उन व्यक्‍तियों को छोड़ दो।</verse>
				<verse number="36">बन्‍दीगृह के अधीक्षक ने पौलुस को यह सन्‍देश सुनाया, “दण्‍डाधिकारियों ने कहला भेजा है कि आप लोगों को छोड़ दिया जाये। अब आप बाहर चलिये और शान्‍ति से जाइए।”</verse>
				<verse number="37">किन्‍तु पौलुस ने आरिक्षयों से कहा, “हम रोमन नागरिक हैं। फिर भी हम पर लगाये हुए अभियोग की जाँच किये बिना उन्‍होंने हमें सब के सामने बेंतों से मारा और बन्‍दीगृह में डाला, और अब वे हमें चुपके से निकाल रहे हैं। ऐसा नहीं होगा। वे खुद आ कर हमें बाहर ले जायें।”</verse>
				<verse number="38">आरिक्षयों ने दण्‍डाधिकारियों को ये बातें सुनायीं। दण्‍डाधिकारी यह सुन कर कि पौलुस और सीलास रोमन नागरिक हैं, डर गये।</verse>
				<verse number="39">उन्‍होंने आ कर क्षमा मांगी और उन्‍हें बन्‍दीगृह से बाहर ले जा कर अनुरोध किया कि वे नगर छोड़कर चले जायें।</verse>
				<verse number="40">पौलुस और सीलास बन्‍दीगृह से निकल कर लुदिया के घर गये। वे भाई-बहिनों से मिले और उन्‍हें प्रोत्‍साहित कर वहाँ से चले गये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">वे अम्‍फिपुलिस तथा अपुल्‍लोनिया नगरों से होते हुए थिस्‍सलुनीके पहुँचे, जहाँ यहूदियों का एक सभागृह था।</verse>
				<verse number="2">पौलुस अपनी रीति के अनुसार वहाँ उन से मिलने गये। उन्‍होंने तीन विश्राम-दिवसों पर उनके साथ तर्क-वितर्क किया और धर्मग्रन्‍थ की व्‍याख्‍या करते हुए</verse>
				<verse number="3">यह प्रमाणित किया कि मसीह के लिए दु:ख भोगना और मृतकों में से जी उठना आवश्‍यक था। उन्‍होंने यह भी कहा, “येशु ही, जिनका मैं आप लोगों के बीच प्रचार करता हूँ, मसीह हैं।”</verse>
				<verse number="4">उन में कुछ लोगों ने विश्‍वास किया और वे पौलुस तथा सीलास के साथ सम्‍मिलित हो गये। बहुत-से ईश्‍वर-भक्‍त यूनानियों और अनेक प्रतिष्‍ठित महिलाओं ने भी यही किया।</verse>
				<verse number="5">इस से यहूदी ईष्‍र्या से जलने लगे और उन्‍होंने बाजार के कुछ गुण्‍डों की सहायता से भीड़ एकत्र की और नगर में दंगा खड़ा कर दिया। वे पौलुस और सीलास को नगर-सभा के सामने पेश करने के उद्देश्‍य से यासोन के घर आ धमके।</verse>
				<verse number="6">उन्‍हें न पा कर वे यासोन और कई भाइयों को यह चिल्‍लाते हुए नगर-अधिकारियों के पास खींच ले गये, “ये लोग, जो सारी दुनिया को उलट-पुलट कर रहे हैं, अब यहाँ आ पहुँचे हैं।</verse>
				<verse number="7">यासोन ने इन्‍हें अपने यहाँ ठहराया है। ये सब लोग सम्राट के कानूनों का विरोध करते हैं और कहते हैं कि येशु नामक कोई और राजा है।”</verse>
				<verse number="8">यह सुन कर भीड़ और अधिकारी बेचैन हो गये।</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने यासोन और दूसरों से जमानत ली और उन्‍हें जाने दिया।</verse>
				<verse number="10">भाई-बहिनों ने शीघ्र ही रातों-रात पौलुस और सीलास को बिरीया नगर भेज दिया। वहाँ पहुँच कर वे यहूदियों के सभागृह में गये।</verse>
				<verse number="11">ये यहूदी थिस्‍सलुनीके के यहूदियों से अधिक उदार थे। वे बड़ी उत्‍सुकता से प्रभु का संदेश सुनते थे और उसकी सच्‍चाई की जाँच करने के लिए प्रतिदिन धर्मग्रन्‍थ का परिशीलन करते थे।</verse>
				<verse number="12">उन में बहुत लोग विश्‍वासी बन गये। इसके अतिरिक्‍त प्रतिष्‍ठित यूनानी महिलाओं ने और बहुत पुरुषों ने विश्‍वास किया।</verse>
				<verse number="13">जब थिस्‍सलुनीके के यहूदियों को यह पता चला कि पौलुस बिरीया में परमेश्‍वर के वचन का प्रचार कर रहे हैं, तो वे भी वहाँ आकर लोगों को उभाड़ने और उत्तेजित करने लगे।</verse>
				<verse number="14">इसलिए भाई-बहिनों ने पौलुस को तुरन्‍त विदा कर दिया कि वह समुद्र के तट पर चले जायें। सीलास और तिमोथी वहीं रह गये।</verse>
				<verse number="15">पौलुस के साथी उन्‍हें अथेने नगर तक ले गये और पौलुस का यह आदेश ले कर लौटे कि जितनी जल्‍दी हो सके, सीलास और तिमोथी उनके पास चले आयें।</verse>
				<verse number="16">जब पौलुस अथेने नगर में सीलास और तिमोथी की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो नगर में देवी-देवताओं की मूर्तियों की भरमार देख कर उन्‍हें बहुत क्षोभ हुआ।</verse>
				<verse number="17">इस कारण वह न केवल सभागृह में यहूदियों तथा ईश्‍वर-भक्‍तों के साथ, बल्‍कि प्रतिदिन चौक में आने-जाने वाले लोगों के साथ भी तर्क-वितर्क करते थे।</verse>
				<verse number="18">वहाँ कुछ एपिकूरी तथा स्‍तोइकी दार्शनिकों से भी उनका सम्‍पर्क हुआ। उनमें से कुछ लोगों ने कहा, “यह बकवादी हम से क्‍या कहना चाहता है?” दूसरों ने कहा, “यह विदेशी देवताओं का प्रचारक जान पड़ता है”, क्‍योंकि पौलुस येशु तथा “पुनरुत्‍थान” का शुभ समाचार सुना रहे थे।</verse>
				<verse number="19">इसलिए वे पौलुस को अपने साथ अरियोपिगुस परिषद में ले गये और उनसे कहा, “क्‍या हम जान सकते हैं कि आप यह कौन-सी नयी शिक्षा दे रहे हैं?</verse>
				<verse number="20">आप कुछ ऐसी बातें कहते हैं जो हमारे कानों को अनोखी लगती हैं। हम जानना चाहते हैं कि उनका अर्थ क्‍या है।”</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि अथेने नगर के सब निवासी और वहाँ के रहने वाले विदेशी नयी-नयी बातें सुनाने अथवा सुनने के अतिरिक्‍त और किसी काम में समय नहीं बिताते थे।</verse>
				<verse number="22">अरियोपिगुस परिषद के सामने खड़े होकर पौलुस ने यह कहा, “अथेने नगर के रहने वाले सज्‍जनो! मैं देख रहा हूँ कि आप लोग हर प्रकार से बड़े धर्म-प्रेमी हैं।</verse>
				<verse number="23">जब मैं घूमता-फिरता आपकी आराध्‍य वस्‍तुओं को देख रहा था, तो मुझे एक वेदी मिली जिस पर यह लिखा था, ‘अज्ञात देवता को’। आप लोग अनजाने जिसकी पूजा करते हैं, मैं उसी का संदेश आपको सुनाता हूँ।</verse>
				<verse number="24">“जिस परमेश्‍वर ने विश्‍व तथा उसमें जो कुछ है, वह सब बनाया है, और जो आकाश और पृथ्‍वी का प्रभु है, वह हाथ से बनाये हुए मन्‍दिरों में निवास नहीं करता।</verse>
				<verse number="25">और न उसे किसी वस्‍तु का अभाव है कि वह मनुष्‍यों के हाथों से सेवा ग्रहण करे; क्‍योंकि वह तो स्‍वयं सब को जीवन, प्राण और सब वस्‍तुएं प्रदान करता है।</verse>
				<verse number="26">उसने एक ही मूल से समस्‍त मनुष्‍यजाति को उत्‍पन्न किया है कि वह सारी पृथ्‍वी पर बस जाए। उसने मनुष्‍यों के नियत समयों और निवास के सीमा-क्षेत्रों को निर्धारित किया है</verse>
				<verse number="27">कि वे परमेश्‍वर को ढूंढ़े और उसे खोजते हुए सम्‍भवत: उसे प्राप्‍त करें − यद्यपि वास्‍तव में वह हम में से किसी से भी दूर नहीं है।</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि उसी में हम जीवित रहते, चलते-फिरते तथा अस्‍तित्‍व रखते हैं। आपके ही कुछ कवियों ने कहा, ‘हम भी ईश्‍वर की संतान हैं।’</verse>
				<verse number="29">यदि हम परमेश्‍वर की संतान हैं, तो हमें यह नहीं समझना चाहिए कि परमात्‍मा सोने, चाँदी या पत्‍थर की मूर्ति के सदृश है, जो मनुष्‍य की कला तथा कल्‍पना की उपज है।</verse>
				<verse number="30">“परमेश्‍वर ने अज्ञानता के युगों को अनदेखा कर दिया; परन्‍तु अब उसकी आज्ञा यह है कि सर्वत्र सभी मनुष्‍य पश्‍चात्ताप करें,</verse>
				<verse number="31">क्‍योंकि उसने वह दिन निश्‍चित किया है, जिस में वह एक पूर्व-निर्धारित व्यक्‍ति द्वारा समस्‍त संसार का न्‍यायपूर्वक विचार करेगा। परमेश्‍वर ने उस व्यक्‍ति को मृतकों में से पुनर्जीवित कर सब को अपने इस निश्‍चय का प्रमाण दिया है।”</verse>
				<verse number="32">मृतकों के पुनरुत्‍थान की बात सुनते ही कुछ लोगों ने उपहास किया; परन्‍तु कुछ लोगों ने यह कहा, “इस विषय पर हम फिर कभी आपकी बात सुनेंगे।”</verse>
				<verse number="33">अत: पौलुस उनके बीच से चले गये।</verse>
				<verse number="34">फिर भी कुछ व्यक्‍ति उनके साथ हो लिये और विश्‍वासी बन गये, जैसे परिषद् का सदस्‍य दियोनिसियुस, दमरिस नामक महिला तथा अन्‍य कई व्यक्‍ति।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">इसके बाद पौलुस अथेने नगर छोड़कर कुरिन्‍थुस नगर में आये,</verse>
				<verse number="2">जहाँ अिक्‍वला नामक यहूदी से उनकी भेंट हुई। अिक्‍वला का जन्‍म पोंतुस प्रदेश में हुआ था। वह अपनी पत्‍नी प्रिस्‍किल्‍ला के साथ कुछ समय पूर्व ही इटली देश से आया था, क्‍योंकि सम्राट क्‍लौदियुस ने यह आदेश दिया था कि सब यहूदी रोम से चले जायें। पौलुस उन से मिलने गया</verse>
				<verse number="3">और उनके साथ रहने तथा काम करने लगे; क्‍योंकि वे एक ही व्‍यवसाय करते थे: तम्‍बू बनाने का।</verse>
				<verse number="4">पौलुस प्रत्‍येक विश्राम-दिवस पर सभागृह में तर्क-वितर्क करते और यहूदियों तथा यूनानियों को समझाने का प्रयत्‍न करते थे।</verse>
				<verse number="5">जब सीलास और तिमोथी मकिदुनिया से आये तो पौलुस वचन सुनाने में अपना पूरा समय देने लगे और यहूदियों को यह साक्षी देते रहे कि येशु ही मसीह हैं।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु जब वे लोग पौलुस का विरोध करने और निन्‍दा करने लगे, तो उन्‍होंने अपने वस्‍त्र की धूल झाड़ कर उनसे यह कहा, “तुम्‍हारा रक्‍त तुम्‍हारे सिर पड़े! मेरा अन्‍त:करण शुद्ध है। मैं अब से गैर-यहूदियों के पास जाऊंगा।”</verse>
				<verse number="7">वह सभागृह छोड़ कर चले गये और तितियुस यूस्‍तुस नामक ईश्‍वर-भक्‍त के यहाँ आ गये, जिसका घर सभागृह से लगा हुआ था।</verse>
				<verse number="8">सभागृह के अध्‍यक्ष क्रिस्‍पुस ने अपने सारे परिवार के साथ प्रभु में विश्‍वास किया। कुरिन्‍थुस के अनेक निवासियों ने भी पौलुस की बातें सुन कर विश्‍वास किया और बपतिस्‍मा ग्रहण किया।</verse>
				<verse number="9">प्रभु ने एक रात को दर्शन दे कर पौलुस से यह कहा, “डर मत, बल्‍कि बोलते जा और चुप मत रह।</verse>
				<verse number="10">मैं तेरे साथ हूँ। कोई भी तुझ पर आक्रमण कर तेरी हानि नहीं कर पायेगा; क्‍योंकि इस नगर में बहुत-से लोग मेरे अपने हैं।”</verse>
				<verse number="11">पौलुस लोगों को परमेश्‍वर के वचन की शिक्षा देते हुए वहाँ डेढ़ वर्ष रहे।</verse>
				<verse number="12">जिस समय गल्‍लियो यूनान देश का उपराज्‍यपाल था, यहूदियों ने संयुक्‍त रूप से पौलुस पर आक्रमण किया और उन्‍हें न्‍यायालय के सम्‍मुख पेश किया।</verse>
				<verse number="13">उन्‍होंने यह आरोप लगाया, “यह व्यक्‍ति परमेश्‍वर की ऐसी उपासना-पद्धति सिखलाता है, जो व्‍यवस्‍था के विरुद्ध है।”</verse>
				<verse number="14">पौलुस अपनी सफाई में बोलने ही वाले थे कि गल्‍लियो ने यहूदियों से यह कहा, “यहूदियो! यदि यह अन्‍याय या अपराध का मामला होता, तो मैं अवश्‍य धैर्यपूर्वक तुम लोगों की बात सुनता।</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु यह वाद-विवाद शब्‍दों, नामों और तुम्‍हारी व्‍यवस्‍था से सम्‍बन्‍ध रखता है। तो तुम्‍हीं जानो, मैं ऐसी बातों का न्‍याय करना नहीं चाहता।”</verse>
				<verse number="16">और उसने उन्‍हें न्‍यायालय से बाहर निकाल दिया।</verse>
				<verse number="17">तब सब ने सभागृह के अध्‍यक्ष सोस्‍थेनेस को पकड़ कर न्‍यायालय के सामने ही पीटा, किन्‍तु गल्‍लियो ने इस पर कोई ध्‍यान नहीं दिया।</verse>
				<verse number="18">पौलुस बहुत दिन तक कुरिन्‍थुस में रहे। इसके पश्‍चात् वह भाई-बहिनों से विदा ले कर प्रिस्‍किल्‍ला तथा अिक्‍वला के साथ, जलमार्ग द्वारा सीरिया देश चले गये। उन्‍होंने किसी व्रत के कारण किंख्रेअय बन्‍दरगाह में सिर मुंड़ा लिया।</verse>
				<verse number="19">जब वे इफिसुस नगर पहुँचे, तो पौलुस ने प्रिस्‍किल्‍ला तथा अिक्‍वला को वहीं छोड़ दिया और स्‍वयं सभागृह में जाकर यहूदियों के साथ वाद-विवाद किया।</verse>
				<verse number="20">उन्‍होंने पौलुस से निवेदन किया, “आप कुछ समय और ठहरिए।” किन्‍तु पौलुस ने स्‍वीकार नहीं किया</verse>
				<verse number="21">और उन से विदा लेकर कहा, “यदि परमेश्‍वर ने चाहा, तो मैं आप लोगों के पास फिर आऊंगा।” वह इफिसुस छोड़ कर जलमार्ग द्वारा</verse>
				<verse number="22">कैसरिया बन्‍दरगाह पहुँचे। वहाँ से वह कलीसिया का अभिवादन करने गये, और यरूशलेम से महानगर अन्‍ताकिया चले गये।</verse>
				<verse number="23">पौलुस कुछ समय अन्‍ताकिया में रहे। तब उन्‍होंने प्रस्‍थान किया और गलातिया और फ्रुगिया के क्षेत्रों से होते हुए एक नगर से दूसरे नगर का भ्रमण करते हुए सब शिष्‍यों को विश्‍वास में सुदृढ़ करते रहे।</verse>
				<verse number="24">उस समय अपुल्‍लोस नामक यहूदी इफिसुस नगर पहुँचा। उसका जन्‍म सिकन्‍दरिया में हुआ था। वह शक्‍तिशाली वक्‍ता और धर्मग्रन्‍थ का पण्‍डित था।</verse>
				<verse number="25">उसे प्रभु के मार्ग की शिक्षा मिली थी। वह आत्‍मिक उत्‍साह के साथ बोलता और येशु के विषय में सही बातें सिखलाता था, यद्यपि वह केवल योहन के बपतिस्‍मा से परिचित था।</verse>
				<verse number="26">वह सभागृह में निर्भीकता से बोलने लगा। प्रिस्‍किल्‍ला और अिक्‍वला उसकी शिक्षा सुनने के बाद उसे अपने साथ ले गये और उन्‍होंने अधिक उपयुक्‍त ढंग से उसे परमेश्‍वर का मार्ग समझाया।</verse>
				<verse number="27">जब अपुल्‍लोस ने समुद्र पर यूनान देश जाना चाहा, तो भाई-बहिनों ने उसको प्रोत्‍साहित किया और शिष्‍यों के नाम पत्र दे कर निवेदन किया कि वे उसका स्‍वागत करें। अपुल्‍लोस ने यूनान पहुंच कर उन लोगों की बड़ी सहायता की, जो प्रभु की कृपा के कारण विश्‍वासी बन चुके थे।</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि उसने अकाट्‍य तर्कों से सबके सामने यहूदियों का खण्‍डन किया और धर्मग्रंथ के आधार पर यह प्रमाणित किया कि येशु ही मसीह हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">जिस समय अपुल्‍लोस कुरिन्‍थुस नगर में था, पौलुस भीतरी प्रदेशों का दौरा समाप्‍त कर इफिसुस पहुँचे। वहां उन्‍हें कुछ शिष्‍य मिले।</verse>
				<verse number="2">पौलुस ने उनसे पूछा, “क्‍या विश्‍वासी बनते समय आप लोगों को पवित्र आत्‍मा प्राप्‍त हुआ था?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “हमने यह भी नहीं सुना है कि पवित्र आत्‍मा होता है।”</verse>
				<verse number="3">इस पर पौलुस ने पूछा, “तो, आप को किसका बपतिस्‍मा मिला?” उन्‍होंने उत्तर दिया, “योहन का बपतिस्‍मा।”</verse>
				<verse number="4">पौलुस ने कहा, “योहन पश्‍चात्ताप का बपतिस्‍मा देते थे। वह लोगों से कहते थे कि जो मेरे बाद आने वाले हैं उन पर, अर्थात् येशु पर विश्‍वास करना।”</verse>
				<verse number="5">उन्‍होंने यह सुन कर प्रभु येशु के नाम पर बपतिस्‍मा लिया।</verse>
				<verse number="6">जब पौलुस ने उन पर हाथ रखा, तो पवित्र आत्‍मा उन पर उतरा और वे अध्‍यात्‍म भाषाएं बोलने और नबूवत करने लगे।</verse>
				<verse number="7">वे कुल मिला कर लगभग बारह पुरुष थे।</verse>
				<verse number="8">पौलुस तीन महीनों तक सभागृह जाते रहे। वह परमेश्‍वर के राज्‍य के विषय में निर्भीकता-पूर्वक बोलते और यहूदियों को समझाते थे।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु उन में कुछ लोग हठधर्मी थे और वे न केवल अविश्‍वासी बने रहे, बल्‍कि सभा में इस मार्ग की निन्‍दा भी करने लगे। इसलिए पौलुस ने उन से सम्‍बन्‍ध तोड़ लिया और अपने शिष्‍यों को वहाँ से हटा लिया। वह प्रतिदिन तुरन्नुस की पाठशाला में धर्म-चर्चा करने लगे।</verse>
				<verse number="10">यह क्रम दो वर्षों तक चलता रहा और इस तरह आसिया प्रदेश के निवासियों ने − चाहे वे यहूदी हों या यूनानी, सब ने प्रभु का वचन सुना।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर ने पौलुस द्वारा अलौकिक सामर्थ्य के कार्य किये;</verse>
				<verse number="12">यहां तक कि, जब उनके शरीर से स्‍पर्श किये हुए रूमाल और अँगोछे रोगियों पर डाल दिये जाते थे, तो उनकी बीमारियाँ दूर हो जाती थीं और दुष्‍ट आत्‍माएं निकल जाती थीं।</verse>
				<verse number="13">इधर-उधर घूमने वाले कुछ यहूदी भूत-प्रेत साधकों ने भी प्रयास किया कि दुष्‍ट आत्‍मा से ग्रसित लोगों पर प्रभु येशु के नाम का उच्‍चारण करें। वे यह कहते थे, “पौलुस जिनका प्रचार करते हैं, तुम को उन्‍हीं येशु की शपथ!”</verse>
				<verse number="14">महापुरोहित स्‍किवास के सात पुत्र भी यही करते थे।</verse>
				<verse number="15">किसी अवसर पर दुष्‍ट आत्‍मा ने उन्‍हें उत्तर दिया, “मैं येशु को जानती हूँ। पौलुस कौन है, यह भी जानती हूँ; परन्‍तु तुम लोग कौन हो?”</verse>
				<verse number="16">जो मनुष्‍य दुष्‍ट आत्‍मा के वश में था, उसने झपट कर सब को पछाड़ा और उनकी ऐसी दुर्गति की कि वे नंगे और घायल हो कर उस घर से निकल भागे।</verse>
				<verse number="17">इफिसुस के निवासियों को − चाहे वे यहूदी हों या यूनानी, सब को, यह बात मालूम हो गयी। सब पर भय छा गया और प्रभु येशु के नाम का गुणगान होने लगा।</verse>
				<verse number="18">विश्‍वासियों में भी बहुत लोगों ने आ कर प्रकट रूप से स्‍वीकार किया कि वे भूत-प्रेत साधते थे।</verse>
				<verse number="19">अनेक जादू-टोना करने वालों ने अपनी पुस्‍तकों को एकत्र कर सबके सामने जला दिया। जब लोगों ने हिसाब लगाया, तो पता चला कि उन पुस्‍तकों का मूल्‍य पचास हजार चांदी के सिक्‍के था।</verse>
				<verse number="20">इस प्रकार प्रभु का वचन प्रबलता से फैलता गया और उसका प्रभाव बढ़ता रहा।</verse>
				<verse number="21">इन घटनाओं के पश्‍चात् पौलुस ने मकिदुनिया तथा यूनान का दौरा करते हुए यरूशलेम जाने का निश्‍चय किया। उन्‍होंने कहा, “वहाँ पहुँचने के पश्‍चात् मैं रोम भी अवश्‍य देखूंगा।”</verse>
				<verse number="22">उन्‍होंने अपने सहयोगियों में से दो, अर्थात् तिमोथी और एरस्‍तुस को मकिदुनिया भेजा; किन्‍तु वह स्‍वयं कुछ दिन तक आसिया में ठहरे रहे।</verse>
				<verse number="23">इन्‍हीं दिनों की बात है: इस मार्ग को ले कर एक भारी दंगा हो गया।</verse>
				<verse number="24">देमेत्रियुस नामक सुनार अरतिमिस देवी के मन्‍दिर की रजत प्रतिमाएं बनवा कर कारीगरों को बहुत काम दिलाता था।</verse>
				<verse number="25">उसने इन कारीगरों तथा इस व्‍यवसाय के अन्‍य मजदूरों को एकत्र कर कहा, “भाइयो! आप लोग जानते हैं कि इस व्‍यवसाय से हमें कितनी आमदनी होती है।</verse>
				<verse number="26">लेकिन आप देखते और सुनते हैं कि उस पौलुस ने न केवल इफिसुस में, बल्‍कि प्राय: समस्‍त आसिया में बहुत-से लोगों को समझा-बुझा कर बहका दिया है। उसका कहना है कि हाथ के बनाये हुए देवता, देवता नहीं हैं।</verse>
				<verse number="27">इससे यह आशंका उत्‍पन्न हो गयी है कि न केवल हमारे व्‍यवसाय की प्रतिष्‍ठा समाप्‍त हो जायेगी, बल्‍कि महती देवी अरतिमिस के मन्‍दिर का महत्‍व भी नष्‍ट हो जायेगा। जिस देवी की पूजा सारा आसिया तथा समस्‍त संसार करता है, वह अपने प्रताप से वंचित हो जायेगी।”</verse>
				<verse number="28">वे यह सुन कर क्रुद्ध हो उठे और चिल्‍लाने लगे: “इफिसियों की अरतिमिस देवी महान है!”</verse>
				<verse number="29">समस्‍त नगर में खलबली मच गयी। वे गायुस और अरिस्‍तर्खुस को, जो मकिदुनिया के निवासी और पौलुस के सहयात्री थे, घसीट कर ले गये और सब मिल कर नाट्‍यशाला की ओर दौड़ पड़े।</verse>
				<verse number="30">पौलुस उस सभा में जाना चाहते थे, किन्‍तु शिष्‍यों ने जाने नहीं दिया।</verse>
				<verse number="31">आसिया के कुछ अधिकारी पौलुस के मित्र थे। उन्‍होंने भी सन्‍देश भेज कर अनुरोध किया कि वह नाट्‍यशाला जाने का दुस्‍साहस न करें।</verse>
				<verse number="32">सभा में कोलाहल मचा हुआ था। कोई कुछ चिल्‍ला रहा था, तो कोई कुछ; अधिकांश लोग यह भी नहीं जानते थे कि वे क्‍यों एकत्र हुए हैं।</verse>
				<verse number="33">तब कुछ यहूदियों ने सिकन्‍दर को समझा कर आगे ढकेल दिया। सिकन्‍दर ने हाथ से संकेत किया कि वह लोगों को स्‍पष्‍टीकरण देना चाहता है;</verse>
				<verse number="34">किन्‍तु जब उन्‍हें पता चला कि वह यहूदी है, तो वह सब-के-सब एक स्‍वर से दो घण्‍टों तक चिल्‍लाते रहे: “इफिसियों की अरतिमिस देवी महान है!”</verse>
				<verse number="35">नगर के प्रशासक ने भीड़ को शान्‍त करने के बाद कहा, “इफिसुस नगर के सज्‍जनो! कौन मनुष्‍य यह नहीं जानता कि इफिसुस नगर महती देवी अरतिमिस के मंदिर का और आकाश से गिरी हुई उनकी मूर्ति का संरक्षक है।</verse>
				<verse number="36">यदि यह बात निर्विवाद है, तो आप लोगों को शान्‍त हो जाना चाहिए और सोच-विचार किये बिना कुछ नहीं करना चाहिए।</verse>
				<verse number="37">आप लोग जिन व्यक्‍तियों को यहाँ पकड़ कर लाये हैं, उन्‍होंने न तो मन्‍दिर को अपवित्र किया है और न हमारी देवी की निन्‍दा की है।</verse>
				<verse number="38">यदि देमेत्रियुस और उनके कारीगरों को किसी से कोई शिकायत है, तो अदालत खुली है और उपराज्‍यपाल भी विद्यमान हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अभियोग लगायें।</verse>
				<verse number="39">परन्‍तु यदि आप कुछ और चाहते हैं, तो नागरिकों की वैध सभा में उस पर विचार किया जायेगा।</verse>
				<verse number="40">यों भी आज के दंगे के कारण हम पर अभियोग लगाया जा सकता है, क्‍योंकि हम इस अव्‍यवस्‍था का कोई उचित कारण नहीं बता पायेंगे।” उसने इतना कह कर सभा विसर्जित कर दी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">दंगा शान्‍त होने पर पौलुस ने शिष्‍यों को बुला भेजा और उन को प्रोत्‍साहित किया। तब वह उन से विदा ले कर मकिदूनिया चल दिये।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने समस्‍त प्रदेश का दौरा किया और बहुत-से उपदेशों द्वारा विश्‍वासियों का उत्‍साह बढ़ाते हुए वह दक्षिण यूनान देश पहुँचे।</verse>
				<verse number="3">वहाँ तीन महीने बिताने के बाद वह जलमार्ग से सीरिया देश जाने वाले थे, तो उन्‍हें पता चला कि यहूदी उनके विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रच रहे हैं। इसलिए उन्‍होंने मकिदूनिया हो कर लौटने का निश्‍चय किया।</verse>
				<verse number="4">पुर्रुस का पुत्र सोपत्रुस, जो बिरीया का निवासी था; थिस्‍सलुनीके नगर के अरिस्‍तर्खुस तथा सेकुन्‍दुस; दिरबे नगर का गायुस; तिमोथी और आसिया प्रदेश के तुखिकुस और त्रोफिमुस − ये पौलुस के साथ जा रहे थे।</verse>
				<verse number="5">वे हम से पहले चले गये और त्रोआस बन्‍दरगाह में हमारी प्रतीक्षा करने लगे।</verse>
				<verse number="6">हमने बेखमीर रोटी के पर्व के पश्‍चात् फिलिप्‍पी नगर से जलयात्रा आरंभ की और पाँच दिन बाद त्रोआस में उनके पास पहुँचे, जहाँ हम सात दिन रहे।</verse>
				<verse number="7">हम शनिवार की संध्‍या को रोटी तोड़ने के लिए एकत्र हुए। पौलुस, जो दूसरे दिन जाने वाले थे, भाई-बहिनों से धर्म-चर्चा कर रहे थे। वह आधी रात तक बोलते रहे।</verse>
				<verse number="8">हम ऊपरी मंजिल के कमरे में एकत्र थे और वहाँ बहुत-से दीपक जल रहे थे।</verse>
				<verse number="9">यूतुखुस नामक एक युवक खिड़की की चौखट पर बैठा हुआ था। जब पौलुस बहुत देर तक बोलते रहे, तो उसे गहरी नींद आ गयी। वह नींद के झोंके में तीसरी मंज़िल से नीचे गिर गया। वह मृत अवस्‍था में उठाया गया।</verse>
				<verse number="10">पौलुस नीचे उतरे। वह उस पर लेट गये और उसे गले लगा कर बोले, “आप घबरायें नहीं। यह अब भी जीवित है।”</verse>
				<verse number="11">तब पौलुस ऊपर गये और उन्‍होंने रोटी तोड़ी और खायी। तब वह देर तक − दिन निकलने तक − बातचीत करते रहे और इसके बाद वह चले गये।</verse>
				<verse number="12">लोग उस नवयुवक को जीवित ले आये। इससे लोगों को बड़ी सान्‍त्‍वना मिली।</verse>
				<verse number="13">हम पहले ही जलयान से अस्‍सुस नगर के लिए चल दिये थे। वहाँ हम पौलुस को जलयान में चढ़ाने वाले थे। उन्‍होंने ऐसा प्रबन्‍ध किया था, क्‍योंकि वह स्‍थल मार्ग से वहां पहुंच रहे थे।</verse>
				<verse number="14">पौलुस अस्‍सुस में हम से मिले और हम ने उन्‍हें जलयान में चढ़ा लिया। हम मितुलेने द्वीप आये।</verse>
				<verse number="15">वहाँ से हम ने लंगर उठाया और दूसरे दिन खियुस द्वीप के सामने पहुँचे। हम अगले दिन समुद्र पार कर सामोस द्वीप और उसके दूसरे दिन मिलेतुस बन्‍दरगाह में आये।</verse>
				<verse number="16">पौलुस ने निश्‍चय किया था कि वह इफिसुस को छोड़कर आगे बढ़ जायेंगे, जिससे उन्‍हें आसिया प्रदेश में समय बिताना न पड़े। वह इसलिए जल्‍दी में थे कि यदि किसी प्रकार हो सके, तो वह पेंतेकोस्‍त पर्व के दिन यरूशलेम में हों।</verse>
				<verse number="17">पौलुस ने मिलेतुस से संदेश भेज कर इफिसुस की कलीसिया के धर्मवृद्धों को बुलाया</verse>
				<verse number="18">और उनके पहुंचने पर उनसे यह कहा, “आप लोग जानते हैं कि जिस दिन से मैं पहले-पहल आसिया पहुँचा, उस दिन से मेरा आचरण आपके बीच कैसा रहा।</verse>
				<verse number="19">किस प्रकार मैं आँसू बहा कर बड़ी विनम्रता से उन संकटों में प्रभु की सेवा करता रहा, जो यहूदियों के षड्‍यन्‍त्रों के कारण मुझ पर आये थे।</verse>
				<verse number="20">जो बातें आप लोगों के लिए हितकर थीं, उन्‍हें बताने में मैंने कभी संकोच नहीं किया, बल्‍कि मैं सब के सामने और घर-घर जा कर उनके सम्‍बन्‍ध में शिक्षा देता रहा।</verse>
				<verse number="21">मैं यहूदियों तथा यूनानियों, दोनों के सम्‍मुख स्‍पष्‍ट साक्षी देता रहा कि वे पश्‍चात्ताप कर परमेश्‍वर की ओर अभिमुख हो जाएं और हमारे प्रभु येशु में विश्‍वास करें।</verse>
				<verse number="22">“अब मैं आत्‍मा की प्रेरणा से विवश हो कर यरूशलेम जा रहा हूँ। वहाँ मुझ पर क्‍या बीतेगी, मैं यह नहीं जानता;</verse>
				<verse number="23">केवल यह जानता हूं कि प्रत्‍येक नगर में पवित्र आत्‍मा मुझे स्‍पष्‍ट चेतावनी दे रहा है कि वहाँ बेड़ियाँ और कष्‍ट मेरी प्रतीक्षा कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु मेरी दृष्‍टि में मेरे जीवन का कोई मूल्‍य नहीं। मैं तो केवल अपनी दौड़ समाप्‍त करना और वह सेवाकार्य पूरा करना चाहता हूँ, जिसे प्रभु येशु ने मुझे सौंपा है − अर्थात् मैं परमेश्‍वर के अनुग्रह के शुभ समाचार की साक्षी देता रहूँ।</verse>
				<verse number="25">“मैं आप लोगों के बीच राज्‍य का सन्‍देश सुनाता रहा। अब, मैं जानता हूँ कि आप में कोई भी मेरा मुँह फिर कभी नहीं देख पायेगा।</verse>
				<verse number="26">इसलिए मैं आज आप के सम्‍मुख साक्षी देता हूं कि मैं आप सब के रक्‍त से निर्दोष हूं;</verse>
				<verse number="27">क्‍योंकि मैंने आप लोगों को परमेश्‍वर का सम्‍पूर्ण अभिप्राय बताने में कुछ भी उठा नहीं रखा।</verse>
				<verse number="28">“आप लोग अपने लिए और सारे झुण्‍ड के लिए सावधान रहिए। पवित्र आत्‍मा ने आप को झुण्‍ड की रखवाली का भार सौंपा है, ताकि आप परमेश्‍वर की कलीसिया के सच्‍चे चरवाहे बने रहें, जिसे उसने अपने पुत्र का रक्‍त दे कर प्राप्‍त किया है।</verse>
				<verse number="29">मैं जानता हूँ कि मेरे चले जाने के बाद खूंखार भेड़िये आप लोगों के बीच घुस आयेंगे, जो झुण्‍ड पर दया नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="30">आप लोगों में भी ऐसे लोग निकल आयेंगे, जो शिष्‍यों को भटका कर अपने अनुयायी बनाने के लिए भ्रान्‍तिपूर्ण बातों का प्रचार करेंगे।</verse>
				<verse number="31">इसलिए जागते रहिए और याद रखिए कि मैं आँसू बहा-बहा कर तीन वर्षों तक दिन-रात आप लोगों में हर एक को सावधान करता रहा।</verse>
				<verse number="32">अब मैं आप लोगों को परमेश्‍वर के तथा उसके अनुग्रहपूर्ण वचन के संरक्षण में सौंपता हूं, जो आपका निर्माण करने तथा सब पवित्र किए हुए भक्‍तों के साथ आप को विरासत दिलाने में समर्थ है।</verse>
				<verse number="33">“मैंने कभी किसी की चाँदी, सोना अथवा वस्‍त्र का लोभ नहीं किया।</verse>
				<verse number="34">आप लोग स्‍वयं जानते हैं कि मैंने अपनी और अपने साथियों की आवश्‍यकताएं पूरी करने के लिए अपने इन हाथों से काम किया।</verse>
				<verse number="35">मैंने सदा आपके सम्‍मुख उदाहरण रखा कि हमें किस प्रकार परिश्रम करते हुए निर्बलों की सहायता करनी चाहिए और प्रभु येशु के शब्‍द स्‍मरण रखना चाहिए, जो उन्‍होंने स्‍वयं कहे थे: ‘लेने की अपेक्षा देना धन्‍य है’।”</verse>
				<verse number="36">इतना कह कर पौलुस ने उन सब के साथ घुटने टेक कर प्रार्थना की।</verse>
				<verse number="37">सब फूट-फूट कर रोने और पौलुस को गले लगा कर चुम्‍बन करने लगे।</verse>
				<verse number="38">वे दु:खी हुए, विशेष कर पौलुस की इस बात से कि वे फिर कभी उनका मुंह नहीं देखेंगे। इसके बाद वे पौलुस को जलयान तक छोड़ने आये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">इफिसुस के धर्मवृद्धों से विदा लेने के बाद हम लंगर उठाकर सीधे कोस द्वीप पहुँचे। दूसरे दिन हम रोदुस द्वीप में आये और वहाँ से पतारा नगर चले गये।</verse>
				<verse number="2">पतारा में हमें एक जलयान मिला, जो फीनीके प्रदेश जाने वाला था; इसलिए हम उस पर सवार हो कर चल दिये।</verse>
				<verse number="3">हमें कुप्रुस द्वीप दिखाई पड़ा, किन्‍तु हम उसे बायें हाथ छोड़ कर सीरिया की ओर आगे बढ़े और सोर नगर में उतरे, क्‍योंकि वहां जलयान से माल उतारना था।</verse>
				<verse number="4">हम शिष्‍यों का पता लगाकर सात दिन वहाँ रहे। उन्‍होंने आत्‍मा से प्रेरित हो कर पौलुस से कहा कि वह यरूशलेम जाने का विचार छोड़ दें।</verse>
				<verse number="5">जब ये दिन पूरे हुए और हम विदा लेकर जाने वाले थे, तो सब लोग, स्‍त्रियों तथा बच्‍चों सहित, नगर के बाहर तक हमें पहुंचाने आये। हमने समुद्र-तट पर घुटने टेक कर प्रार्थना की</verse>
				<verse number="6">और उन से विदा ले कर हम जलयान पर चढ़े और वे अपने घर लौट गए।</verse>
				<verse number="7">जब हम सोर से प्‍तुलिमयिस नगर पहुँचे, तो हमारी यह समुद्र-यात्रा समाप्‍त हुई। वहाँ हम भाई-बहिनों का अभिवादन करने गये और एक दिन उनके यहाँ रहे।</verse>
				<verse number="8">वहाँ से चल कर हम दूसरे दिन कैसरिया पहुँचे। हम शुभसमाचार-प्रचारक फिलिप के घर गये और उसके यहाँ ठहरे। वह “सात सेवकों” में से एक था।</verse>
				<verse number="9">उसके चार कुँआरी लड़कियाँ थीं, जिन्‍हें परमेश्‍वर की नबूवत करने का वरदान प्राप्‍त था।</verse>
				<verse number="10">जब हमें वहाँ रहते कई दिन हो गये थे, तो अगबुस नामक नबी यहूदा प्रदेश से आया।</verse>
				<verse number="11">उसने हमारे पास आ कर पौलुस का कमरबन्‍द लिया और उससे अपने हाथ-पैर बाँध कर कहा, “पवित्र आत्‍मा यह कहता है: जिस व्यक्‍ति का यह कमरबन्‍द है, उसे यरूशलेम में यहूदी इसी तरह बाँधेंगे और गैर-यहूदियों के हाथ सौंप देंगे।”</verse>
				<verse number="12">यह सुन कर हम और वहां के लोग पौलुस से अनुरोध करने लगे कि वह यरूशलेम न जायें।</verse>
				<verse number="13">इस पर पौलुस ने कहा, “आप लोग यह क्‍या कह रहे हैं? आप रो-रो कर मेरा हृदय क्‍यों दु:खी कर रहे हैं? मैं प्रभु येशु के नाम के कारण यरूशलेम में न केवल बँधने, बल्‍कि मरने को भी तैयार हूँ।”</verse>
				<verse number="14">जब वह हमारी बात मानने के लिए तैयार नहीं हुए, तो हम यह कह कर चुप हो गये, “प्रभु की इच्‍छा पूरी हो!”</verse>
				<verse number="15">इन दिनों के उपरांत हमने तैयारी की और यरूशलेम की ओर चल दिये।</verse>
				<verse number="16">कैसरिया के कुछ शिष्‍य हमारे साथ आये और हमें कुप्रुस-निवासी मनासोन के घर ले गये। मनासोन आरम्‍भ के दिनों का शिष्‍य था और हम उसके यहाँ ठहरने वाले थे।</verse>
				<verse number="17">जब हम यरूशलेम पहुँचे, तो भाई-बहिनों ने सहर्ष हमारा स्‍वागत किया।</verse>
				<verse number="18">दूसरे दिन पौलुस हमारे साथ याकूब के यहाँ गये। वहाँ सब धर्मवृद्ध एकत्र थे।</verse>
				<verse number="19">पौलुस ने उनका अभिवादन किया और परमेश्‍वर ने उनके सेवा-कार्य द्वारा गैर-यहूदियों के बीच जो कुछ किया था, सब एक-एक करके उन्‍हें बताया।</verse>
				<verse number="20">उन्‍होंने यह सुन कर परमेश्‍वर की स्‍तुति की और पौलुस से कहा, “भाई! आप देखते हैं कि हजारों यहूदियों ने विश्‍वास कर लिया है और वे सब व्‍यवस्‍था के कट्टर समर्थक भी हैं।</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने आपके विषय में सुना है कि आप गैर-यहूदियों के बीच रहने वाले यहूदियों को यह शिक्षा देते हैं कि वे मूसा की शिक्षा को त्‍याग दें; क्‍योंकि आप उन से कहते हैं कि वे न तो अपने बच्‍चों का खतना करें और न पुरानी प्रथाओं का पालन करें।</verse>
				<verse number="22">अब क्‍या किया जाये? वे अवश्‍य सुनेंगे कि आप आ गये हैं।</verse>
				<verse number="23">इसलिए आप हमारा कहना मानिए। यहाँ चार व्यक्‍ति हैं जिन्‍होंने व्रत लिया है।</verse>
				<verse number="24">इन्‍हें ले जाइए और इनके साथ अपने को शुद्ध कीजिए और इनके मुण्‍डन का शुल्‍क दीजिए। इस प्रकार सब यह जान जायेंगे कि उन्‍होंने आपके विषय में जो सुना है, वह मिथ्‍या है, और आप स्‍वयं व्‍यवस्‍था का पालन करते तथा उसके अनुसार चलते हैं।</verse>
				<verse number="25">जहाँ तक विश्‍वासी ग़ैर-यहूदियों का प्रश्‍न है, हमने पत्र लिख कर अपना यह निर्णय भेज दिया है कि वे मूर्तियों पर चढ़ाये हुए मांस से, रक्‍त के खान-पान से, गला घोंटे हुए पशुओं के मांस से और व्‍यभिचार से परहेज करें!”</verse>
				<verse number="26">अत: पौलुस उन व्यक्‍तियों को ले गये। दूसरे दिन उनके साथ स्‍वयं को शुद्ध करने के बाद पौलुस ने मन्‍दिर में प्रवेश किया तथा यह सूचित किया कि किस तिथि को शुद्धीकरण की अवधि पूरी होगी और उन में से प्रत्‍येक के लिए भेंट चढ़ायी जायेगी।</verse>
				<verse number="27">सात दिन की अवधि पूरी होने पर थी कि आसिया के यहूदियों ने पौलुस को मन्‍दिर में देख कर समस्‍त जनसमूह को भड़का दिया। वे पौलुस को पकड़ कर</verse>
				<verse number="28">चिल्‍लाने लगे, “इस्राएली भाइयो! हमारी सहायता कीजिये! यह वही व्यक्‍ति है, जो सब जगह सब लोगों में ऐसी शिक्षा का प्रचार करता है, जो हमारी जाति, हमारी व्‍यवस्‍था और इस मन्‍दिर के विरुद्ध है। यही नहीं, इसने यूनानियों को मन्‍दिर में लाकर इस पवित्र स्‍थान को भ्रष्‍ट कर दिया है।”</verse>
				<verse number="29">वे इफिसुस-निवासी त्रोफ़िमुस को पौलुस के साथ नगर में देख चुके थे। इसलिये उन्‍होंने यह समझा कि पौलुस उसे मन्‍दिर में लाये हैं।</verse>
				<verse number="30">सारे शहर में खलबली मच गयी और लोग चारों ओर से दौड़ते हुए एकत्र हो गये। वे पौलुस को पकड़ कर मन्‍दिर के बाहर खींच लाये और मन्‍दिर के द्वार तुरन्‍त बन्‍द कर दिये गये।</verse>
				<verse number="31">वे पौलुस का वध करना चाहते ही थे कि रोमन सैन्‍यदल के नायक को सूचना मिली कि समस्‍त यरूशलेम में उपद्रव मचा हुआ है।</verse>
				<verse number="32">वह तुरन्‍त सैनिकों तथा शतपतियों को ले कर भीड़ की ओर दौड़ पड़ा। जब लोगों ने सेना-नायक तथा सैनिकों को देखा, तो उन्‍होंने पौलुस को पीटना बन्‍द कर दिया।</verse>
				<verse number="33">सेना-नायक ने निकट आ कर पौलुस को गिरफ्‍तार कर लिया और उसे दो बेड़ियों से बाँधने का आदेश दिया। तब उसने पूछा कि यह कौन है और इसने क्‍या किया है।</verse>
				<verse number="34">भीड़ में कोई कुछ चिल्‍ला रहा था, तो कोई कुछ। होहल्‍ला के मारे सेना-नायक तथ्‍य तक नहीं पहुंच सका; इसलिए उसने पौलुस को किले में ले जाने का आदेश दिया।</verse>
				<verse number="35">जब पौलुस सीढ़ियों पर पहुंचे, तो भीड़ की हिंसक वृत्ति के कारण सैनिकों को उन्‍हें उठाकर ले जाना पड़ा।</verse>
				<verse number="36">भीड़ “मारो! मारो!” चिल्‍लाते हुए पीछे-पीछे आ रही थी।</verse>
				<verse number="37">जब सैनिक पौलुस को किले के अन्‍दर ले जा रहे थे, तो पौलुस ने सेना-नायक से कहा, “क्‍या मैं आप से कुछ निवेदन कर सकता हूँ?” उसने उत्तर दिया, “क्‍या तुम यूनानी भाषा जानते हो?</verse>
				<verse number="38">क्‍या तुम वह मिस्री नहीं हो, जिसने कुछ समय पहले विद्रोह किया था और चार हजार कृपाणधारी लोगों को निर्जन प्रदेश में ले गया था?”</verse>
				<verse number="39">पौलुस ने कहा, “मैं यहूदी हूँ और किलिकिया के तरसुस नगर का निवासी हूँ। मैं किसी साधारण नगर का नागरिक नहीं हूं। मेरा निवेदन है कि आप मुझे भीड़ को सम्‍बोधित करने की अनुमति दें।”</verse>
				<verse number="40">उसने अनुमति दे दी। तब पौलुस ने सीढ़ियों पर खड़े हो कर हाथ से लोगों को चुप रहने के लिए संकेत किया। जब सब चुप हो गये, तो पौलुस ने उन्‍हें इब्रानी भाषा में सम्‍बोधित किया:</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">“भाइयो और गुरुजनो! अब मेरे पक्ष के समर्थन में मेरा वक्‍तव्‍य सुनिये।”</verse>
				<verse number="2">जब लोगों ने सुना कि वह उन्‍हें इब्रानी भाषा में सम्‍बोधित कर रहे हैं, तो वे और भी चुप हो गये। पौलुस ने यह कहा,</verse>
				<verse number="3">“मैं यहूदी हूँ। मेरा जन्‍म किलिकिया के तरसुस नगर में हुआ था, किन्‍तु मैंने इस नगर में गमालिएल के चरणों में बैठकर अपनी शिक्षा-दीक्षा पाई। पूर्वजों की व्‍यवस्‍था का मैंने विधिवत् अध्‍ययन किया। मैं परमेश्‍वर का वैसा ही उत्‍साही उपासक बना, जैसे आप सब हैं।</verse>
				<verse number="4">मैंने इस ‘मार्ग’ को नष्‍ट करने के लिए इसके अनुयायियों को बहुत सताया। मैंने इसके स्‍त्री-पुरुषों को बाँध-बाँध कर बन्‍दीगृह में डाल दिया था।</verse>
				<verse number="5">प्रधान महापुरोहित तथा धर्मवृद्धों की समस्‍त धर्म-महासभा मेरी इस बात के साक्षी हैं। उन्‍हीं से पत्र ले कर मैं दमिश्‍क के भाइयों के पास जा रहा था, जिससे वहाँ के लोगों को भी बाँध कर यरूशलेम ले आऊं और दण्‍ड दिलाऊं।</verse>
				<verse number="6">“जब मैं यात्रा करते-करते दमिश्‍क के पास पहुँचा, तो दोपहर के लगभग एकाएक आकाश से एक प्रचण्‍ड ज्‍योति मेरे चारों ओर चमक उठी।</verse>
				<verse number="7">मैं भूमि पर गिर पड़ा और मैंने एक आवाज सुनी। कोई मुझसे कह रहा था, ‘शाऊल! शाऊल! तू मुझे क्‍यों सता रहा है?’</verse>
				<verse number="8">मैंने उत्तर दिया, ‘प्रभु! आप कौन हैं!’ उन्‍होंने मुझ से कहा, ‘मैं येशु नासरी हूँ, जिस को तू सता रहा है।’</verse>
				<verse number="9">मेरे साथियों ने ज्‍योति तो देखी, किन्‍तु मुझ से बात करने वाले की आवाज नहीं सुनी।</verse>
				<verse number="10">मैंने कहा, ‘प्रभु! मुझे क्‍या करना चाहिए?’ प्रभु ने उत्तर दिया, ‘उठ और दमिश्‍क जा। जो भी कार्य तेरे करने के लिये निर्धारित किया गया है, वह सब तुझे वहाँ बताया जायेगा।’</verse>
				<verse number="11">जब उस ज्‍योति के तेज के कारण मुझे कुछ दिखाई न दिया, तो मैं अपने साथियों के हाथ पकड़े हुए दमिश्‍क में आया।</verse>
				<verse number="12">“वहाँ हनन्‍याह नामक एक व्यक्‍ति थे। वह व्‍यवस्‍था पर चलने वाले धर्मनिष्‍ठ थे और वहाँ रहने वाले यहूदियों में उनका अच्‍छा नाम था।</verse>
				<verse number="13">वह मेरे पास आकर खड़े हो गये और मुझसे बोले, ‘भाई शाऊल! दृष्‍टि प्राप्‍त कीजिए।’ उसी क्षण मुझे दृष्‍टि मिल गई और मैंने उन्‍हें देखा।</verse>
				<verse number="14">तब हनन्‍याह ने कहा, ‘हमारे पूर्वजों के परमेश्‍वर ने पहले से आप को इसलिए चुना कि आप उसकी इच्‍छा को जानें, धर्मात्‍मा येशु के दर्शन करें और उनके मुख की वाणी सुनें;</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि आपको परमेश्‍वर की ओर से सब मनुष्‍यों के सामने उन बातों की साक्षी देनी है, जिन्‍हें आपने देखा और सुना है।</verse>
				<verse number="16">अब आप देर क्‍यों करते हैं? उठिए, बपतिस्‍मा ग्रहण कीजिए और येशु का नाम लेकर अपने पापों को धो डालिए।’</verse>
				<verse number="17">“जब मैं यरूशलेम लौटा और मन्‍दिर में प्रार्थना कर रहा था, तो मैं आत्‍मा से आविष्‍ट हो गया।</verse>
				<verse number="18">मैंने देखा कि प्रभु येशु मुझ से यह कह रहे हैं: ‘जल्‍दी कर और यरूशलेम से शीघ्र चला जा, क्‍योंकि वे मेरे विषय में तेरी साक्षी स्‍वीकार नहीं करेंगे।’</verse>
				<verse number="19">मैंने कहा, ‘प्रभु! वे जानते हैं कि मैं ही आप में विश्‍वास करने वालों को हर सभागृह में गिरफ्‍तार करता था और उन्‍हें कोड़े लगवाता था।</verse>
				<verse number="20">और जब आपके साक्षी स्‍तीफनुस का रक्‍त बहाया जा रहा था, तो मैं उसका समर्थन करता हुआ वहाँ खड़ा था। जो लोग उनका वध कर रहे थे, मैं उनके वस्‍त्रों की रखवाली कर रहा था।’</verse>
				<verse number="21">इस पर प्रभु ने मुझ से कहा, ‘जा, क्‍योंकि मैं तुझे अन्‍य-जातियों के पास दूर-दूर तक भेजूँगा’।”</verse>
				<verse number="22">लोग पौलुस के इस कथन तक सुनते रहे; किन्‍तु अब वे चिल्‍ला उठे, “इस मनुष्‍य को पृथ्‍वी से मिटा दो। यह जीवित रहने योग्‍य नहीं है।”</verse>
				<verse number="23">जब वे चिल्‍लाने, अपने वस्‍त्र उछालने और आकाश में धूल उड़ाने लगे,</verse>
				<verse number="24">तो सेना-नायक ने पौलुस को किले में ले जाने और कोड़े लगाकर उसकी जाँच करने का आदेश दिया, जिससे यह पता चले कि लोग पौलुस के विरुद्ध इस प्रकार क्‍यों चिल्‍ला रहे हैं।</verse>
				<verse number="25">जब वे कोड़े लगाने के लिए उन्‍हें बाँध रहे थे, तो पौलुस ने पास खड़े शतपति से पूछा, “क्‍या आप कानून के अनुसार ऐसे व्यक्‍ति को कोड़े लगा सकते हैं, जो रोमन नागरिक है और दोषी भी प्रमाणित नहीं हुआ है?”</verse>
				<verse number="26">यह सुनकर शतपति सेना-नायक को इसकी सूचना देने गया और बोला, “आप यह क्‍या करने जा रहे हैं? यह व्यक्‍ति रोमन नागरिक है।”</verse>
				<verse number="27">सेना-नायक ने पौलुस के पास आ कर पूछा, “मुझे बताओ, क्‍या तुम रोमन नागरिक हो?” पौलुस ने कहा, “जी हाँ।”</verse>
				<verse number="28">इस पर सेना-नायक ने कहा, “मुझे यह नागरिकता मोटी रकम देने पर प्राप्‍त हुई।” पौलुस ने उत्तर दिया, “मैं तो जन्‍म से ही रोमन नागरिक हूँ।”</verse>
				<verse number="29">तब जो लोग पौलुस की जाँच करने वाले थे, वे तुरन्‍त हट गये और सेना-नायक भी यह जान कर सहम गया कि पौलुस रोमन नागरिक हैं और उसने पौलुस को बेड़ियों से बँधवाया है।</verse>
				<verse number="30">दूसरे दिन सेना-नायक ने पौलुस के बन्‍धन खोल दिये और महापुरोहितों तथा समस्‍त धर्म-महासभा को एकत्र हो जाने का आदेश दिया; क्‍योंकि वह जानना चाहता था कि यहूदी पौलुस पर कौन-सा अभियोग लगा रहे हैं। तब वह पौलुस को नीचे ले गया और धर्म-महासभा के सामने उनको खड़ा किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="23">
				<verse number="1">पौलुस ने धर्म-महासभा की ओर एकटक दृष्‍टि से देखा, और कहा, “भाइयो! मैं इस दिन तक परमेश्‍वर की दृष्‍टि में शुद्ध अन्‍त:करण से जीवन व्‍यतीत करता रहा।”</verse>
				<verse number="2">इस पर प्रधान महापुरोहित हनन्‍याह ने पास खड़े लोगों को आदेश दिया कि वे पौलुस के मुंह पर थप्‍पड़ मारें।</verse>
				<verse number="3">पौलुस ने उससे कहा, “परमेश्‍वर तुम को मारेगा! तुम पुती हुई दीवार हो! तुम व्‍यवस्‍था के अनुसार मेरा न्‍याय करने बैठे हो और तुम व्‍यवस्‍था का उल्‍लंघन कर मुझे मारने का आदेश देते हो।”</verse>
				<verse number="4">पास खड़े लोग पौलुस से बोले, “तुम परमेश्‍वर के प्रधान महापुरोहित को अपशब्‍द कह रहे हो?”</verse>
				<verse number="5">पौलुस ने उत्तर दिया, “भाइयो! मैं नहीं जानता था कि यह प्रधान महापुरोहित हैं। धर्मग्रंथ में लिखा है: ‘अपनी प्रजा के शासक की निन्‍दा मत करना’।”</verse>
				<verse number="6">पौलुस यह जानते थे कि धर्म-महासभा में दो दल हैं: एक सदूकियों का और दूसरा फ़रीसियों का। इसलिए उन्‍होंने पुकार कर कहा, “भाइयो! मैं हूँ फ़रीसी और फरीसियों की सन्‍तान! मृतकों के पुनरुत्‍थान की आशा के कारण मुझ पर मुकदमा चल रहा है।”</verse>
				<verse number="7">उनका यह कहना था कि फ़रीसियों तथा सदूकियों में विवाद होने लगा और सभा में फूट पड़ गयी;</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि सदूकियों की धारणा है कि न तो पुनरुत्‍थान है, न स्‍वर्गदूत और न आत्‍मा। परन्‍तु फ़रीसी इन सब पर विश्‍वास करते हैं।</verse>
				<verse number="9">इस प्रकार बड़ा कोलाहल मच गया। फ़रीसी दल के कुछ शास्‍त्री उठकर झगड़ने और यह कहने लगे, “हम इस मनुष्‍य में कोई दोष नहीं पाते। यदि कोई आत्‍मा अथवा स्‍वर्गदूत इससे कुछ बोला हो, तो....।”</verse>
				<verse number="10">जब विवाद बहुत बढ़ गया तो सेना-नायक को भय हुआ कि कहीं वे पौलुस के टुकड़े-टुकड़े न कर दें; इसलिए उसने सैनिकों को आदेश दिया कि वे सभा में नीचे जा कर पौलुस को उनके बीच से निकाल लें और किले में ले जायें।</verse>
				<verse number="11">उसी रात प्रभु ने पौलुस के समीप खड़े होकर कहा, “निर्भय हो! जैसे तूने यरूशलेम में मेरे विषय में साक्षी दी है, वैसे ही तुझे रोम में भी साक्षी देनी होगी।”</verse>
				<verse number="12">दिन होने पर कुछ यहूदियों ने मिलकर षड्‍यन्त्र रचा और उन्‍होंने यह शपथ ली कि वे तब तक न तो खायेंगे और न पियेंगे, जब तक वे पौलुस का वध न कर दें।</verse>
				<verse number="13">जिन लोगों ने यह षड्‍यन्त्र रचा था, वे चालीस से अधिक थे।</verse>
				<verse number="14">वे महापुरोहितों तथा धर्मवृद्धों के पास जा कर बोले, “हमने घोर शपथ ली है कि हम तब तक कुछ नहीं खायेंगे, जब तक हम पौलुस का वध न कर दें।</verse>
				<verse number="15">इसलिए आप धर्म-महासभा की सहमति से सेना-नायक को सूचित करें कि वह पौलुस को आप के पास भेज दें मानो आप और अच्‍छी तरह उसके मामले की जाँच करना चाहते हैं। उसके यहाँ पहुँचने से पहले ही हम उसे मार देने के लिए तैयार हैं।”</verse>
				<verse number="16">लेकिन पौलुस के भानजे ने इस घात के विषय में सुना। वह किले में पहुंचा और भीतर जा कर पौलुस को इसकी सूचना दी।</verse>
				<verse number="17">पौलुस ने एक शतपति को बुलाया और उससे कहा, “इस लड़के को सेना-नायक के पास ले जाइए, क्‍योंकि इसको उनसे कुछ कहना है।”</verse>
				<verse number="18">उसने लड़के को सेना-नायक के पास ले जाकर कहा, “बन्‍दी पौलुस ने मुझे बुला कर निवेदन किया कि मैं इस लड़के को आपके पास लाऊं, क्‍योंकि यह आप से कुछ कहना चाहता है।”</verse>
				<verse number="19">सेना-नायक ने उसका हाथ पकड़ा और उसे एकान्‍त में ले जा कर पूछा, “तुम मुझ को कौन-सी बात बतलाना चाहते हो?”</verse>
				<verse number="20">उसने कहा, “यहूदी धर्मगुरुओं ने मंत्रणा की है कि वे आप से यह निवेदन करें कि आप कल पौलुस को धर्ममहासभा में ले आयें मानो वे और अच्‍छी तरह उनके मामले की जाँच करना चाहते हैं।</verse>
				<verse number="21">आप उन लोगों की बात नहीं मानिए क्‍योंकि उनमें चालीस से अधिक व्यक्‍ति पौलुस की घात में बैठे हुए हैं। उन्‍होंने शपथ ली है कि वे तब तक न तो खायेंगे और न पियेंगे, जब तक वे पौलुस का वध न कर दें। वे अभी तैयार हैं, और आपके निर्णय की प्रतीक्षा में हैं।”</verse>
				<verse number="22">सेना-नायक ने पौलुस के भानजे को आदेश दिया, “किसी को भी यह नहीं बताना कि तुमने मुझे यह सूचना दी है।” और उसने लड़के को जाने दिया।</verse>
				<verse number="23">तब सेना-नायक ने दो शतपतियों को बुलाया और उनसे कहा, “आज रात नौ बजे तक कैसरिया जाने के लिए दो सौ सैनिक, सत्तर घुड़सवार और दो सौ भाला-बरदार तैयार रखो।</verse>
				<verse number="24">पौलुस के लिए भी घोड़ों का प्रबन्‍ध करो, जिससे वे उसे सकुशल राज्‍यपाल फेलिक्‍स के पास पहुँचा सकें।”</verse>
				<verse number="25">उसने इस आशय का एक पत्र भी लिखा:</verse>
				<verse number="26">“महामहिम राज्‍यपाल फ़ेलिक्‍स को क्‍लौदियुस लुसियस का अभिवादन।</verse>
				<verse number="27">यहूदियों ने इस व्यक्‍ति को पकड़ लिया था और वे इसे मार डालना चाहते थे; परन्‍तु मैंने अपने सैनिकों के साथ वहाँ पहुँच कर इसे छुड़ा लिया, क्‍योंकि मुझे पता चला कि यह रोमन नागरिक है।</verse>
				<verse number="28">मैं यह जानना चाहता था कि वे इस पर कौन-सा अभियोग लगाते हैं; इसलिए मैं इसे उनकी धर्म-महासभा में ले गया।</verse>
				<verse number="29">वहां मुझे पता चला कि वे अपनी व्‍यवस्‍था के कतिपय प्रश्‍नों के विषय में इस पर अभियोग लगा रहे हैं। पर यह कोई ऐसा आरोप नहीं है, जो मृत्‍यु या कैद के योग्‍य हो।</verse>
				<verse number="30">जब मुझे यह सूचना मिली कि इस मनुष्‍य के विरुद्ध षड्‍यन्‍त्र रचा जा रहा है, तो मैंने इसे तुरन्‍त आपके पास भेज दिया। मैंने इसके अभियोगियों को भी अनुदेश दिया है कि वे आपके सामने इसके विरुद्ध अपना प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करें। ”</verse>
				<verse number="31">आदेश के अनुसार सैनिक पौलुस को ले गये और उन को उसी रात अन्‍तिपत्रिस पहुँचा दिया।</verse>
				<verse number="32">दूसरे दिन उन्‍होंने घुड़सवारों को पौलुस के साथ जाने दिया और वे स्‍वयं किले को लौट आये।</verse>
				<verse number="33">घुड़सवारों ने कैसरिया पहुँच कर राज्‍यपाल को वह पत्र दिया और पौलुस को उसके सम्‍मुख प्रस्‍तुत किया।</verse>
				<verse number="34">राज्‍यपाल ने पत्र पढ़ कर पौलुस से पूछा कि वह किस प्रदेश के हैं। यह जान कर कि वह किलिकिया के हैं,</verse>
				<verse number="35">उसने कहा, “जब तुम्‍हारे अभियोगी आ जाएंगे, तब तुम्‍हारी सुनवाई होगी।” और उसने आदेश दिया कि पौलुस को हेरोदेस के राजभवन में पहरे में रखा जाये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="24">
				<verse number="1">पांच दिन के पश्‍चात् प्रधान महापुरोहित हनन्‍याह कुछ धर्मवृद्धों और तेरतुल्‍लुस नामक वकील के साथ कैसरिया पहुँचा। उन्‍होंने राज्‍यपाल के सामने पौलुस के विरुद्ध निवेदन-पत्र प्रस्‍तुत किया।</verse>
				<verse number="2">तब पौलुस को बुलाया गया और तेरतुल्‍लुस ने यह कहते हुए उन पर अभियोग लगाया, “महामहिम फ़ेलिक्‍स महोदय! हम आप के कारण अपार शान्‍ति में जीवन बिताते हैं और आपकी दूरदर्शिता से हमारी जाति की भलाई के लिए अनेक सुधार सम्‍पन्न हुए हैं।</verse>
				<verse number="3">यह बात हम लोग सब प्रकार से सब स्‍थानों में हार्दिक कृतज्ञता के साथ स्‍वीकार करते हैं।</verse>
				<verse number="4">मैं आपका अधिक समय नहीं लेना चाहता। मेरा नम्र निवेदन है कि आप हमारे दो शब्‍द सुनने की कृपा करें।</verse>
				<verse number="5">हमारा अनुभव है कि यह मनुष्‍य संक्रामक रोग के सदृश है। यह दुनिया भर के सब यहूदियों में आंदोलन करता-फिरता है और नासरी कुपंथ का मुखिया है।</verse>
				<verse number="6">यह मन्‍दिर को अपवित्र करने की चेष्‍टा कर ही रहा था कि हमने इसे पकड़ लिया। [इसे हमने अपनी व्‍यवस्‍था के अनुसार दण्‍ड दिया होता</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु सेना-नायक लुसियस ने आकर इसे बड़ी कठिनाई से हमारे हाथ से छीन लिया और इस पर अभियोग लगाने वालों को आदेश दिया कि वे आपके सम्‍मुख उपस्‍थित हों। ]</verse>
				<verse number="8">आप स्‍वयं इस से पूछताछ कर उन सब बातों की सच्‍चाई का पता लगा सकते हैं, जिनके विषय में हम इस पर अभियोग लगाते हैं।”</verse>
				<verse number="9">यहूदी धर्मगुरुओं ने यह कहते हुए तेरतुल्‍लुस के अभियोग का समर्थन किया कि ये बातें सही हैं।</verse>
				<verse number="10">राज्‍यपाल ने पौलुस को बोलने का संकेत किया, तो उन्‍होंने यह उत्तर दिया: “मैं यह जान कर प्रसन्नता के साथ अपनी सफाई दे रहा हूँ कि आप बहुत वर्षों से इस जाति के न्‍यायाधीश हैं।</verse>
				<verse number="11">आप पता लगा सकते हैं कि मुझे उपासना के लिए यरूशलेम में आये अभी बारह दिन से अधिक नहीं हुए हैं।</verse>
				<verse number="12">किसी ने न तो मन्‍दिर में, न सभागृह में और न कहीं शहर में मुझे किसी से विवाद करते या लोगों को भड़काते देखा है।</verse>
				<verse number="13">जिन बातों के विषय में ये अब मुझ पर अभियोग लगा रहे हैं, ये आप को उनका कोई प्रमाण नहीं दे सकते।</verse>
				<verse number="14">“मैं आपके सामने इतना अवश्‍य स्‍वीकार करूँगा कि ये जिसे कुपंथ कहते हैं, मैं उसी मार्ग के अनुसार अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर की उपासना करता हूँ; क्‍योंकि जो कुछ व्‍यवस्‍था तथा नबी-ग्रंथों में लिखा है, मैं उस सब पर विश्‍वास करता हूँ।</verse>
				<verse number="15">मुझे परमेश्‍वर से आशा है, जैसे इनको भी है कि धर्मियों तथा अधर्मियों दोनों का पुनरुत्‍थान होगा।</verse>
				<verse number="16">इसलिए मैं परमेश्‍वर तथा मनुष्‍यों की दृष्‍टि में अपना अन्‍त:करण निर्दोष बनाये रखने का निरन्‍तर प्रयत्‍न करता रहता हूँ।</verse>
				<verse number="17">“कई वर्षों तक विदेश में रहने के बाद मैं अपने लोगों को दान पहुँचाने और मन्‍दिर में भेंट चढ़ाने आया था।</verse>
				<verse number="18">आसिया के कुछ यहूदियों ने मुझे शुद्ध दशा में मन्‍दिर के भीतर यह सब करते पाया। मेरे साथ न तो कोई भीड़ थी और न वहाँ कोई उपद्रव हुआ।</verse>
				<verse number="19">यदि उन्‍हें मेरे विरुद्ध कुछ कहना था, तो उन को यहाँ आपके सम्‍मुख उपस्‍थित हो कर मुझ पर अभियोग लगाना चाहिए था।</verse>
				<verse number="20">नहीं तो ये ही बतायें कि जब मैं धर्म-महासभा के सामने खड़ा था, तो इन्‍होंने मुझ में कौन-सा दोष पाया था।</verse>
				<verse number="21">हाँ, एक बात अवश्‍य हुई कि मैंने उनके बीच खड़ा हो कर ऊंचे स्‍वर से यह कहा था, ‘मृतकों के पुनरुत्‍थान के विषय में आज आप लोगों के सामने मुझ पर मुक़दमा चल रहा है’।”</verse>
				<verse number="22">फ़ेलिक्‍स को इस “मार्ग” के विषय में अच्‍छी जानकारी थी। उसने सुनवाई स्‍थगित कर दी और यहूदी धर्मगुरुओं से कहा, “सेना-नायक लुसियस के आने पर मैं आप लोगों के मुकदमे का फ़ैसला करूँगा।”</verse>
				<verse number="23">उसने शतपति को आदेश दिया कि पौलुस को पहरे में रखा जाये, किन्‍तु उन्‍हें कुछ स्‍वतन्‍त्रता रहे और उनके मित्रों में किसी को भी उनकी सेवा-परिचर्या करने से नहीं रोका जाये।</verse>
				<verse number="24">कुछ दिनों के बाद फ़ेलिक्‍स अपनी यहूदी पत्‍नी द्रुसिल्‍ला के साथ आया। उसने पौलुस को बुला भेजा और उनसे येशु मसीह में विश्‍वास के संबंध में वार्ता सुनी।</verse>
				<verse number="25">जब पौलुस धार्मिकता, आत्‍मसंयम और अंतिम न्‍याय के विषय में बोलने लगे, तो फ़ेलिक्‍स पर भय छा गया और उसने कहा, “तुम इस समय जा सकते हो। अवसर मिलने पर मैं तुमको फिर बुलाऊंगा।”</verse>
				<verse number="26">उसे पौलुस से घूस में कुछ धन मिलने की आशा थी; इसलिए भी वह उन्‍हें बार-बार बुलाता और उनके साथ बातचीत करता था।</verse>
				<verse number="27">किन्‍तु जब दो वर्षों के बाद राज्‍यपाल फ़ेलिक्‍स के स्‍थान पर पोर्कियुस फेस्‍तुस नियुक्‍त हुआ, तब फ़ेलिक्‍स यहूदी धर्मगुरुओं को प्रसन्न करने के उद्देश्‍य से पौलुस को बन्‍दीगृह में ही छोड़ गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="25">
				<verse number="1">अपने प्रदेश में पहुँचने के तीन दिन बाद फ़ेस्‍तुस कैसरिया से यरूशलेम गया।</verse>
				<verse number="2">वहां यहूदियों के महापुरोहित तथा प्रमुख नेता पौलुस पर अभियोग लगाने उसके पास आये।</verse>
				<verse number="3">उन्‍होंने फ़ेस्‍तुस से यह अनुरोध किया कि वह पौलुस को यरूशलेम बुलाने की कृपा करे, क्‍योंकि वे मार्ग में ही पौलुस को मार डालने का षड्‍यन्‍त्र रच रहे थे।</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु फेस्‍तुस ने यह उत्तर दिया, “पौलुस कैसरिया में बन्‍दी है। मैं स्‍वयं शीघ्र ही वहां जाने वाला हूँ,</verse>
				<verse number="5">इसलिए आप लोगों के मुख्‍य अधिकारी मेरे साथ चलें। यदि उस व्यक्‍ति ने कुछ अनुचित कार्य किया है, तो वे उस पर अभियोग लगायें।”</verse>
				<verse number="6">फ़ेस्‍तुस कोई आठ-दस दिन उनके बीच रह कर कैसरिया लौटा। दूसरे दिन न्‍यायासन पर बैठ कर उसने आदेश दिया कि पौलुस को लाया जाए।</verse>
				<verse number="7">जब पौलुस आये, तो यरूशलेम से आये हुए यहूदी अधिकारियों ने उन्‍हें घेर लिया और उन पर अनेक गम्‍भीर अभियोग लगाने लगे, जिन्‍हें वे प्रमाणित नहीं कर सके।</verse>
				<verse number="8">पौलुस ने अपने पक्ष के समर्थन में उत्तर दिया, “मैंने न तो यहूदियों की व्‍यवस्‍था के विरुद्ध कोई अपराध किया है, न मन्‍दिर के विरुद्ध, और न रोमन सम्राट के विरुद्ध।”</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु फ़ेस्‍तुस ने यहूदी अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए पौलुस से पूछा, “क्‍या तुम यरूशलेम जाना चाहते हो, जिससे वहाँ मेरे सामने इन बातों के विषय में तुम्‍हारा न्‍याय किया जाये?”</verse>
				<verse number="10">पौलुस ने उत्तर दिया, “मैं सम्राट के न्‍यायासन के सम्‍मुख खड़ा हूं। मेरा न्‍याय यहीं होना चाहिए। आप अच्‍छी तरह जानते हैं कि मैंने यहूदियों के विरुद्ध कोई अपराध नहीं किया है।</verse>
				<verse number="11">यदि मैंने प्राणदण्‍ड के योग्‍य कोई अपराध किया, तो मैं मरने से मुँह नहीं मोड़ता। किन्‍तु यदि इनके द्वारा मुझ पर लगाये गये अभियोगों में कोई सच्‍चाई नहीं है, तो कोई मुझे इनके हवाले नहीं कर सकता। मैं सम्राट की दुहाई देता हूँ!”</verse>
				<verse number="12">फ़ेस्‍तुस ने परिषद् से परामर्श करने के बाद यह उत्तर दिया, “तुमने सम्राट की दुहाई दी है, तुम सम्राट के पास ही जाओगे।”</verse>
				<verse number="13">कुछ दिन बीतने के पश्‍चात् राजा अग्रिप्‍पा और उसकी बहिन बिरनीके राज्‍यपाल फेस्‍तुस का अभिवादन करने कैसरिया में आये।</verse>
				<verse number="14">वे वहाँ कई दिन ठहरे। फेस्‍तुस ने पौलुस का मामला राजा के सामने प्रस्‍तुत करते हुए कहा, “फ़ेलिक्‍स यहाँ एक व्यक्‍ति को बन्‍दीगृह में छोड़ गया है।</verse>
				<verse number="15">जब मैं यरूशलेम में था, तो यहूदियों के महापुरोहितों तथा धर्मवृद्धों ने उसके विरुद्ध मुझे सूचना दी और अनुरोध किया कि उसे दण्‍डाज्ञा दी जाये।</verse>
				<verse number="16">मैंने उत्तर दिया, ‘जब तक अभियुक्‍त को अभियोगियों के आमने-सामने न खड़ा किया जाये और उसे अभियोग के विषय में सफ़ाई देने का अवसर न मिले, तब तक अभियुक्‍त को अभियोगियों के हवाले करना रोमियों की प्रथा नहीं है।’</verse>
				<verse number="17">इसलिए वे यहाँ आये और मैंने अविलम्‍ब दूसरे ही दिन न्‍यायासन पर बैठ कर उस व्यक्‍ति को लाने का आदेश दिया।</verse>
				<verse number="18">अभियोगियों ने उसे घेर लिया, किन्‍तु जिन अपराधों का मुझे अनुमान था, उनके विषय में उन्‍होंने उस पर कोई अभियोग नहीं लगाया।</verse>
				<verse number="19">उन्‍हें केवल अपने धर्म से सम्‍बन्‍धित कुछ बातों में उससे मतभेद था और येशु नामक व्यक्‍ति के विषय में भी जो मर चुका है, किन्‍तु पौलुस जिसके जीवित होने का दावा करता है।</verse>
				<verse number="20">मेरी समझ में नहीं आया कि इन बातों की छानबीन कैसे की जाये। इसलिए मैंने पौलुस से पूछा कि क्‍या तुम यरूशलेम जाना चाहोगे, जिससे वहाँ इन बातों के विषय में तुम्‍हारा न्‍याय किया जाये।</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु पौलुस ने दुहाई दी कि महाराजाधिराज का फ़ैसला हो जाने तक उसे संरक्षण में रखा जाये। इसलिए मैंने आदेश दिया कि जब तक मैं उसे सम्राट के पास न भेजूँ, तब तक वह पहरे में रहे।”</verse>
				<verse number="22">अग्रिप्‍पा ने फ़ेस्‍तुस से कहा, “मैं भी उस व्यक्‍ति की बातें सुनना चाहता हूँ।” फ़ेस्‍तुस ने कहा, “आप कल सुन लीजिए।”</verse>
				<verse number="23">दूसरे दिन अग्रिप्‍पा और बिरनीके बड़ी धूमधाम के साथ आये। उन्‍होंने सेना-नायकों तथा प्रतिष्‍ठित नागरिकों के साथ सभाभवन में प्रवेश किया। फ़ेस्‍तुस के आदेशानुसार पौलुस को प्रस्‍तुत किया गया।</verse>
				<verse number="24">फ़ेस्‍तुस ने कहा, “महाराज अग्रिप्‍पा और यहाँ उपस्‍थित सब सज्‍जनो! आप लोग इस व्यक्‍ति को देखिए, जिसके सम्‍बन्‍ध में यरूशलेम में और यहाँ भी समस्‍त यहूदी समुदाय ने मुझ से चिल्‍ला-चिल्‍लाकर मांग की कि यह व्यक्‍ति जीवित रहने योग्‍य नहीं है।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु मैंने इस में प्राणदण्‍ड के योग्‍य कोई अपराध नहीं पाया और जब इसने महाराजाधिराज की दुहाई दी, तो मैंने इसे भेजने का निश्‍चय किया।</verse>
				<verse number="26">हमारे प्रभु सम्राट को इसके विषय में लिखने की कोई निश्‍चित सामग्री मेरे पास नहीं है; इसलिए मैंने इस आशा से आप लोगों के सामने और विशेष रूप से आप ही के सामने, हे महाराज अग्रिप्‍पा! इस व्यक्‍ति को उपस्‍थित किया है, कि इसकी जाँच के बाद मुझे कुछ लिखने का आधार मिल जाये।</verse>
				<verse number="27">किसी बन्‍दी को भेजना और उस पर लगाये अभियोगों का उल्‍लेख नहीं करना, यह मुझे असंगत लगता है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="26">
				<verse number="1">राजा अग्रिप्‍पा ने पौलुस से कहा, “तुम्‍हें अपने सम्‍बन्‍ध में बोलने की अनुमति है।” इस पर पौलुस ने अपना हाथ उठाया और अपने पक्ष का समर्थन करते हुए कहा:</verse>
				<verse number="2">“महाराज अग्रिप्‍पा! यहूदियों ने मुझ पर बहुत-से अभियोग लगाये हैं। इस सम्‍बन्‍ध में मैं आज आपके सामने अपनी सफ़ाई दे रहा हूँ; यह मैं अपना सौभाग्‍य मानता हूँ,</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि आप यहूदियों की सब प्रथाओं तथा विवादों से विशेष रूप से परिचित हैं। मेरी प्रार्थना है कि आप धैर्यपूर्वक मेरी बात सुनें।</verse>
				<verse number="4">“मेरा जीवन बचपन से अपनी जाति के लोगों के बीच, और यरूशलेम में ही बीता है। इसलिए सब यहूदी जानते हैं कि आरम्‍भ से ही मेरा आचरण कैसा था।</verse>
				<verse number="5">वे मुझे बहुत समय से जानते हैं और यदि चाहें, तो साक्षी दे सकते हैं कि मैंने फ़रीसी के रूप में अपने धर्म के सब से कट्टर सम्‍प्रदाय के अनुरूप जीवन बिताया है।</verse>
				<verse number="6">परन्‍तु अब मुझ पर मुकदमा चल रहा है, क्‍योंकि मुझे उस प्रतिज्ञा की आशा है, जो परमेश्‍वर ने हमारे पूर्वजों से की थी।</verse>
				<verse number="7">इसी प्रतिज्ञा की पूर्ति के लिए हमारे बारह कुल उत्‍साह से दिन-रात परमेश्‍वर की उपासना करते हैं। महाराज! इसी आशा के सम्‍बन्‍ध में यहूदी अधिकारी मुझ पर अभियोग लगाते हैं।</verse>
				<verse number="8">आप लोगों को यह बात क्‍यों अविश्‍वसनीय लगती है कि परमेश्‍वर मृतकों को पुनर्जीवित करता है?</verse>
				<verse number="9">“मैं स्‍वयं इस बात से कायल हो चुका था कि मुझे हर तरह से येशु नासरी के नाम का विरोध करना चाहिये।</verse>
				<verse number="10">मैंने यरूशलेम में ऐसा किया भी। मैंने महापुरोहितों से अधिकार प्राप्‍त कर अनेक सन्‍तों को बन्‍दीगृह में डाल दिया और जब उन्‍हें प्राणदण्‍ड दिया गया, तो मैंने इसके लिए अपनी सहमति दी थी।</verse>
				<verse number="11">मैं उन्‍हें प्रत्‍येक सभागृह में बार-बार दण्‍ड दिला कर येशु की निन्‍दा के लिए बाध्‍य करने का प्रयत्‍न करता था। मैं उनके प्रति क्रोध में इतना पागल हो गया था कि मैं विदेशी नगरों में भी जा कर उन को सताता था।</verse>
				<verse number="12">“इस अभिप्राय से मैं एक दिन महापुरोहितों से अधिकार और अनुमति प्राप्‍त कर दमिश्‍क नगर को जा रहा था।</verse>
				<verse number="13">तब, महाराज! दोपहर के समय मैंने मार्ग में स्‍वर्ग की ज्‍योति देखी, जो सूर्य से भी अधिक देदीप्‍यमान थी और जो मेरे और मेरे साथियों के चारों ओर चमक रही थी।</verse>
				<verse number="14">हम सब भूमि पर गिर पड़े और मुझे इब्रानी भाषा में एक आवाज सुनाई दी। कोई मुझ से कह रहा था, ‘शाऊल! शाऊल! तू मुझे क्‍यों सता रहा है? अंकुश पर लात मारना तेरे लिए कठिन है।’</verse>
				<verse number="15">मैंने कहा, ‘प्रभु! आप कौन हैं?’ प्रभु ने उत्तर दिया, ‘मैं येशु हूँ जिसको तू सता रहा है।</verse>
				<verse number="16">उठ और अपने पैरों पर खड़ा हो। मैंने तुझे इसलिए दर्शन दिया है कि तुझे अपना सेवक और साक्षी नियुक्‍त करूँ। तू मेरे विषय में जो देख चुका है और बाद में जो देखेगा, उसके सम्‍बन्‍ध में साक्षी देगा।</verse>
				<verse number="17">मैं निज लोगों से तथा अन्‍यजातियों से भी तेरी रक्षा करूंगा, जिनके पास मैं तुझे भेज रहा हूं।</verse>
				<verse number="18">मैं उनकी आँखें खोलने के लिए, उन्‍हें अन्‍धकार से ज्‍योति की ओर उन्‍मुख करने के लिए, अर्थात् शैतान की शक्‍ति से विमुख हो परमेश्‍वर की ओर अभिमुख करने के लिए, तुझे उनके पास भेज रहा हूं, जिससे वे मुझ में विश्‍वास करने के कारण अपने पापों की क्षमा पाएं और पवित्र किए हुए भक्‍तों के बीच स्‍थान प्राप्‍त कर सकें।’</verse>
				<verse number="19">“इस कारण, हे महाराज अग्रिप्‍पा! मैंने उस स्‍वर्गिक दर्शन की आज्ञा का उल्‍लंघन नहीं किया।</verse>
				<verse number="20">मैंने पहले दमिश्‍क तथा यरूशलेम के लोगों में, और उसके बाद समस्‍त यहूदा प्रदेश तथा ग़ैर-यहूदियों में भी यह प्रचार किया कि वे पश्‍चात्ताप करें, परमेश्‍वर की ओर अभिमुख हो जायें और पश्‍चात्ताप के अनुरूप आचरण करें।</verse>
				<verse number="21">यही कारण है कि जब मैं मन्‍दिर में था, तब यहूदियों ने मुझे पकड़ा और मार डालने की चेष्‍टा की।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु मैं परमेश्‍वर की सहायता से आज तक दृढ़ रहा और छोटे-बड़े, सब के सामने साक्षी देता रहा। जिन बातों के विषय में नबियों ने और मूसा ने भविष्‍यवाणी की है, उन से अधिक मैं कुछ नहीं कहता।</verse>
				<verse number="23">अर्थात्, यह कि मसीह दु:ख भोगेंगे और मृतकों में सब से पहले पुनर्जीवित हो कर निज लोगों को तथा अन्‍य जातियों को भी ज्‍योति का सन्‍देश देंगे।”</verse>
				<verse number="24">पौलुस इस प्रकार अपनी सफ़ाई दे ही रहे थे कि फ़ेस्‍तुस ऊंचे स्‍वर से बोल उठा, “पौलुस! तुम पागल हो। तुम्‍हारा प्रकाण्‍ड पाण्‍डित्‍य तुम को पागल बना रहा है।”</verse>
				<verse number="25">पौलुस ने उत्तर दिया, “माननीय फ़ेस्‍तुस! मैं पागल नहीं हूं, बल्‍कि मैं सच्‍ची तथा विवेकपूर्ण बातें कर रहा हूँ।</verse>
				<verse number="26">महाराज को इन बातों की जानकारी है, इसलिए मैं उनके सामने निस्‍संकोच बोल रहा हूं। मुझे निश्‍चय है कि इन बातों में एक भी इन से छिपी हुई नहीं है; क्‍योंकि यह घटना किसी अंधेरी कोठरी में नहीं घटी है।</verse>
				<verse number="27">महाराज अग्रिप्‍पा! क्‍या आप नबियों पर विश्‍वास करते हैं? मैं जानता हूँ कि आप विश्‍वास करते हैं।”</verse>
				<verse number="28">अग्रिप्‍पा ने पौलुस से कहा, “थोड़े में ही तुम मुझसे स्‍वीकार कराओगे कि तुमने मुझे मसीही बना लिया है!”</verse>
				<verse number="29">पौलुस ने उत्तर दिया, “थोड़े में हो या बहुत में, परमेश्‍वर से मेरी यह प्रार्थना है कि न केवल आप, बल्‍कि जो लोग आज मेरी बातें सुन रहे हैं, वे सब-के-सब इन बेड़ियों को छोड़ कर मेरे सदृश बन जायें।”</verse>
				<verse number="30">तब राजा अग्रिप्‍पा, राज्‍यपाल फ़ेस्‍तुस और बिरनीके तथा उनके साथ बैठे हुए लोग उठ गये।</verse>
				<verse number="31">जाते समय उन्‍होंने आपस में कहा, “यह व्यक्‍ति प्राणदण्‍ड या क़ैद के योग्‍य कोई अपराध नहीं कर रहा है।”</verse>
				<verse number="32">अग्रिप्‍पा ने फ़ेस्‍तुस से कहा, “यदि इस व्यक्‍ति ने सम्राट की दुहाई न दी होती, तो यह मुक्‍त किया जा सकता था।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="27">
				<verse number="1">जब यह निश्‍चित हो गया कि हम जलमार्ग से इटली जायेंगे, तो पौलुस और कुछ अन्‍य बन्‍दियों को यूलियुस नामक शतपति के हाथ सौंप दिया गया। यूलियुस सम्राट औगुस्‍तुस के सैन्‍यदल का था।</verse>
				<verse number="2">हम आसिया प्रदेश के बन्‍दरगाहों को जाने वाले अद्रमुत्तियुम नगर के एक जहाज पर सवार हो कर रवाना हो गये। मकिदुनिया देश के थिस्‍सलुनीके नगर का रहने वाला अरिस्‍तर्खुस नामक एक विश्‍वासी भी हमारे साथ था।</verse>
				<verse number="3">दूसरे दिन हमने सीदोन में लंगर डाला। यहां यूलियुस ने पौलुस के प्रति उदारता दिखाई और उसने पौलुस को मित्रों के यहां जाने तथा उनकी सहायता स्‍वीकार करने की अनुमति दे दी।</verse>
				<verse number="4">वहां से लंगर उठाकर हम कुप्रुस द्वीप के किनारे-किनारे हो कर चले, क्‍योंकि हवा प्रतिकूल थी।</verse>
				<verse number="5">इसके बाद हम किलिकिया तथा पंफुलिया के तटवर्ती सागर को पार कर लुकिया के मुरा नामक बन्‍दरगाह पर पहुंचे।</verse>
				<verse number="6">वहाँ शतपति को सिकन्‍दरिया का एक जलयान मिला, जो इटली जाने वाला था और उसने हम को उस पर चढ़ा दिया।</verse>
				<verse number="7">हम कई दिनों तक धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए कठिनाई से क्‍नीदुस पहुँचे। अब हवा हमें आगे बढ़ने से रोक रही थी; इसलिए हम सलमोने अन्‍तरीप के सामने से गुज़र कर क्रेते द्वीप के किनारे-किनारे चलते हुए,</verse>
				<verse number="8">कठिनाई से ‘सुन्‍दर बन्‍दरगाह’ नामक स्‍थान पर पहुँचे, जो लसैया नगर के निकट था।</verse>
				<verse number="9">बहुत समय बीत चुका था और समुद्री यात्रा अब ख़तरनाक हो गयी थी। शरतकालीन उपवास का दिन भी बीत चुका था, इसलिए पौलुस ने लोगों को यह सलाह दी,</verse>
				<verse number="10">“सज्‍जनो! मुझे लग रहा है कि यह यात्रा संकटमय होगी। हमें न केवल माल और जलयान की हानि उठानी पड़ेगी, बल्‍कि अपने प्राणों की भी।”</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु शतपति ने पौलुस की बातों की अपेक्षा कप्‍तान और जलयान के मालिक की बात पर अधिक ध्‍यान दिया।</verse>
				<verse number="12">वह बन्‍दरगाह शीत-ऋतु बिताने के लिए उपयुक्‍त नहीं था, इसलिए अधिकांश लोग वहाँ से चल देने के पक्ष में थे। उन्‍हें किसी-न-किसी तरह फीनिक्‍स तक पहुँचने और वहाँ शीत-ऋतु बिताने की आशा थी। फीनिक्‍स क्रेते द्वीप का बन्‍दरगाह है, जो दक्षिण-पश्‍चिम और उत्तर-पश्‍चिम की ओर खुला हुआ है।</verse>
				<verse number="13">जब दक्षिणी हवा मन्‍द-मन्‍द बहने लगी, तो वे समझे कि हमारा काम बन गया है। उन्‍होंने लंगर उठाया और क्रेते के समीप से गुजरने का प्रयत्‍न किया।</verse>
				<verse number="14">परन्‍तु शीघ्र ही स्‍थल की ओर से ‘उत्तरपूर्वी’ नामक तूफ़ानी हवा बहने लगी।</verse>
				<verse number="15">जलयान तूफ़ान की चपेट में आ कर हवा का सामना करने में असमर्थ हो गया, इसलिए हम विवश हो कर बहते चले जा रहे थे।</verse>
				<verse number="16">कौदा नामक छोटे टापू की आड़ में पहुँच कर हम किसी तरह जलयान की डोंगी पर नियन्‍त्रण कर पाये।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने उसे ऊपर खींचा और जलयान को नीचे से ले कर ऊपर तक रस्‍सों से कस कर बाँध दिया। सूरतिस के उथले जल में फँस जाने के भय से उन्‍होंने पाल उतार कर जलयान को धारा के साथ बहने दिया।</verse>
				<verse number="18">दूसरे दिन तूफ़ान हमें ज़ोरों से झकझोरता रहा, इसलिए वे जलयान का माल समुद्र में फेंकने लगे।</verse>
				<verse number="19">तीसरे दिन उन्‍होंने अपने हाथों से जलयान का साज-सामान भी फेंक दिया।</verse>
				<verse number="20">जब कई दिन तक न तो सूरज दिखाई पड़ा और न तारे ही, और तूफानी हवा वेग से बहती रही, तो हमारे बच जाने की आशा भी समाप्‍त हो गयी।</verse>
				<verse number="21">वे बहुत समय से कुछ भी नहीं खा रहे थे, इसलिए पौलुस ने उनके बीच खड़ा हो कर कहा, “सज्‍जनो! उचित तो यह था कि आप लोग मेरी बात पर ध्‍यान देते और क्रेते से प्रस्‍थान नहीं करते। तब आप को न तो यह संकट सहना पड़ता और न यह हानि उठानी पड़ती।</verse>
				<verse number="22">फिर भी मैं आप लोगों से अनुरोध करता हूँ कि आप धैर्य रखें। आप में से किसी का जीवन नहीं, केवल जलयान नष्‍ट होगा;</verse>
				<verse number="23">क्‍योंकि मैं जिस परमेश्‍वर का सेवक तथा उपासक हूँ, उसके दूत ने आज रात मेरे समीप खड़े होकर</verse>
				<verse number="24">मुझ से कहा, ‘पौलुस, डरिए नहीं। आप को रोमन सम्राट के सामने उपस्‍थित होना ही है। और देखिए, परमेश्‍वर ने आपके सब सहयात्री आपको दे दिये हैं।’</verse>
				<verse number="25">इसलिए सज्‍जनो! धैर्य रखिए। मुझे परमेश्‍वर पर विश्‍वास है कि जैसा मुझ से कहा गया है, वैसा ही होगा:</verse>
				<verse number="26">हम अवश्‍य किसी द्वीप से जा लगेंगे।”</verse>
				<verse number="27">तूफ़ान की चौदहवीं रात आयी और हम अब तक भूमध्‍य सागर पर इधर-उधर बह रहे थे। लगभग आधी रात को नाविकों ने अनुभव किया कि हम स्‍थल के निकट पहुँच रहे हैं।</verse>
				<verse number="28">उन्‍होंने थाह ली, तो सैंतीस मीटर जल पाया और थोड़ा आगे बढ़ने पर फिर थाह ली, तो छब्‍बीस मीटर पाया।</verse>
				<verse number="29">उन्‍हें भय था कि कहीं हम चट्टानों से न टकरा जायें; इसलिए उन्‍होंने जलयान के पिछले भाग से चार लंगर डाले और वे उत्‍सुकता से प्रात:काल होने की प्रतीक्षा करने लगे।</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु नाविक जलयान से भागना चाह रहे थे, इसलिए उन्‍होंने जलयान के अगले भाग से लंगर डालने के बहाने डोंगी पानी में उतार दी।</verse>
				<verse number="31">इस पर पौलुस ने शतपति और सैनिकों से कहा, “यदि ये जलयान पर नहीं रहेंगे, तो आप लोग बच नहीं सकते।”</verse>
				<verse number="32">इस पर सैनिकों ने डोंगी के रस्‍से काट कर उसे समुद्र में छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="33">जब पौ फटने लगी, तो पौलुस ने सब को अपने साथ भोजन करने के लिए उत्‍साहित किया। पौलुस ने कहा, “आप लोगों को चिन्‍ता करते-करते और निराहार रहते चौदह दिन हो गये हैं। आप लोगों ने कुछ भी नहीं खाया।</verse>
				<verse number="34">इसलिए मैं आप लोगों से भोजन करने का अनुरोध करता हूँ। इसी में आपका कल्‍याण है। आप लोगों में किसी का बाल भी बाँका नहीं होगा।”</verse>
				<verse number="35">पौलुस ने यह कह कर रोटी ली, सब के सामने परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दिया और वह उसे तोड़ कर खाने लगे।</verse>
				<verse number="36">इससे सबको प्रोत्‍साहन मिला और उन्‍होंने भी भोजन किया।</verse>
				<verse number="37">जलयान में हम कुल मिला कर दो सौ छिहत्तर प्राणी थे।</verse>
				<verse number="38">जब सब खा कर तृप्‍त हो गये, तो उन्‍होंने गेंहूँ को समुद्र में फेंक कर जलयान को हलका किया।</verse>
				<verse number="39">जब दिन निकला, तो वे उस देश को नहीं पहचान सके, किन्‍तु उनकी दृष्‍टि एक खाड़ी पर पड़ी जिसका तट रेतीला था। उन्‍होंने विचार किया कि यदि हो सके, तो जलयान को उसी तट पर लगा दिया जाये।</verse>
				<verse number="40">उन्‍होंने लंगर खोल कर समुद्र में छोड़ दिये, साथ ही पतवारों के बंधन ढीले कर दिए और अगला पाल हवा में तान कर तट की ओर चले।</verse>
				<verse number="41">परन्‍तु जलयान जलमग्‍न बालू में धंस गया। अत: उन्‍होंने जलयान को वैसे ही रहने दिया। उसका अगला भाग गड़कर अचल हो गया और पिछला भाग लहरों के थपेड़ों से टूटने लगा।</verse>
				<verse number="42">कहीं ऐसा न हो कि बन्‍दी तैर कर भाग जायें, इसलिए सैनिक उन्‍हें मार डालना चाहते थे;</verse>
				<verse number="43">किन्‍तु शतपति ने पौलुस को बचाने के विचार से उनकी योजना रोक दी। उसने आदेश दिया कि जो तैर सकते हैं, वे पहले समुद्र में कूद कर तट पर निकल जाएं</verse>
				<verse number="44">और शेष लोग तख्‍तों या जलयान की दूसरी चीज़ों के सहारे पीछे आ जायें। इस प्रकार सब-के-सब तट पर सकुशल पहुँच गये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="28">
				<verse number="1">बच जाने के बाद हमें पता चला कि द्वीप का नाम माल्‍टा है।</verse>
				<verse number="2">वहाँ के निवासियों ने हमारे साथ बड़ा अच्‍छा व्‍यवहार किया। पानी बरसने लगा था और ठण्‍ड पड़ रही थी, इसलिए उन्‍होंने आग जला कर हम-सब का स्‍वागत किया।</verse>
				<verse number="3">पौलुस लकड़ियों का गट्ठा एकत्र कर आग पर रख ही रहे थे कि एक साँप ताप के करण उस में से निकला और उनके हाथ से लिपट गया।</verse>
				<verse number="4">द्वीप के निवासी उनके हाथ में साँप लिपटा देख कर आपस में कहने लगे, “निश्‍चय ही यह व्यक्‍ति हत्‍यारा है। यह समुद्र से तो बच गया है, किन्‍तु ईश्‍वरीय न्‍याय ने इसे जीवित नहीं रहने दिया।”</verse>
				<verse number="5">पौलुस ने साँप को आग में झटक दिया और उन्‍हें कोई हानि नहीं हुई।</verse>
				<verse number="6">वे प्रतीक्षा करने लगे कि वह सूज जायेंगे या अचानक गिरकर मर जायेंगे। किन्‍तु जब देर तक प्रतीक्षा करने के बाद उन्‍होंने देखा कि पौलुस को कोई हानि नहीं हो रही है, तो उनका विचार बदल गया और वे कहने लगे कि यह कोई देवता है।</verse>
				<verse number="7">उस स्‍थान के समीप ही द्वीप के मुखिया पुब्‍लियुस के खेत थे। उसने हमारा स्‍वागत किया और तीन दिन तक प्रेम-भाव से हमारा आतिथ्‍य-सत्‍कार किया।</verse>
				<verse number="8">अब ऐसा हुआ कि पुब्‍लियुस का पिता बुख़ार और पेचिश से पीड़ित था। अत: पौलुस उसके पास घर में गए। उन्‍होंने प्रार्थना की और उस पर हाथ रख कर उस को स्‍वस्‍थ कर दिया।</verse>
				<verse number="9">जब यह बात हुई तब द्वीप के अन्‍य रोगी भी आये और स्‍वस्‍थ हो गये।</verse>
				<verse number="10">इसलिए लोगों ने बहुत उपहार देकर हमारा आदर-सम्‍मान किया और जब हम वहाँ से चलने लगे, तो जो कुछ हमें जरूरी था, उन्‍होंने वह सब जुटा दिया।</verse>
				<verse number="11">हम तीन महीने के पश्‍चात् सिकन्‍दरिया के एक जलयान पर चढ़े, जिसने इस द्वीप में शीत-ऋतु बितायी थी। इस जलयान का चिह्‍न था “मिथुन”।</verse>
				<verse number="12">हम सुरकूसा बंदरगाह में लंगर डाल कर तीन दिन वहाँ रहे।</verse>
				<verse number="13">हम वहाँ से लंगर खोलकर रेगियुम तक आये। दूसरे दिन दक्षिणी हवा चलने लगी, इसलिए हम एक दिन बाद पुतियुली बंदरगाह पहुँचे।</verse>
				<verse number="14">वहाँ विश्‍वासी भाई-बहिनों से भेंट हुई और हम उनके अनुरोध पर सात दिन उनके साथ रहे। इस प्रकार हम रोम तक आ गए।</verse>
				<verse number="15">वहाँ के भाई-बहिन हमारे आगमन का समाचार सुनकर, अप्‍पियुस के चौक तक और “तीन सराय” नामक स्‍थान तक हमारा स्‍वागत करने आये। उन्‍हें देख कर पौलुस ने परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दिया और वह प्रोत्‍साहित हुए।</verse>
				<verse number="16">जब हम रोम पहुंचे, तो पौलुस को यह अनुमति मिल गई कि वह पहरा देने वाले सैनिक के साथ जहाँ चाहें, रह सकते हैं।</verse>
				<verse number="17">तीन दिन के पश्‍चात् पौलुस ने प्रमुख यहूदियों को अपने पास बुलाया और उनके एकत्र हो जाने पर उनसे कहा, “भाइयो! मैंने न तो हमारी जाति के विरुद्ध कोई अपराध किया और न पूर्वजों कि प्रथाओं के विरुद्ध, फिर भी मुझे यरूशलेम में बन्‍दी बनाया गया और रोमियों के हवाले कर दिया गया है।</verse>
				<verse number="18">वे जांच के बाद मुझे मुक्‍त करना चाहते थे, क्‍योंकि उन्‍होंने मुझमें प्राणदण्‍ड के योग्‍य कोई कार्य नहीं पाया।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु जब वहां के यहूदी इसका विरोध करने लगे, तो मुझे सम्राट की दुहाई देनी पड़ी, यद्यपि यह नहीं कि मुझे अपने ही लोगों पर कोई अभियोग लगाना था।</verse>
				<verse number="20">इसी कारण मैंने आप लोगों को आमंत्रित किया कि आपसे मिलूं और बातें करूं। क्‍योंकि इस्राएल की आशा के कारण ही मैं इस जंजीर से जकड़ा गया हूँ।”</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने पौलुस से कहा, “हम लोगों को यहूदा प्रदेश से आपके विषय में कोई पत्र नहीं मिला और न वहाँ आये हुए किसी भाई ने आपके विषय में कोई संदेश दिया या आपकी बुराई की।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु हम आप से आपके विचार सुनना चाहते हैं, क्‍योंकि हमें मालूम है कि इस पंथ का सर्वत्र विरोध हो रहा है।”</verse>
				<verse number="23">अत: यहूदियों ने पौलुस के साथ एक दिन निश्‍चित किया और बड़ी संख्‍या में उनके यहाँ एकत्र हुए। पौलुस सुबह से शाम तक उनके लिए व्‍याख्‍या करते रहे। उन्‍होंने परमेश्‍वर के राज्‍य के विषय में साक्षी दी और मूसा की व्‍यवस्‍था तथा नबी-ग्रंथों के आधार पर उनको येशु के संबंध में समझाने का प्रयत्‍न किया।</verse>
				<verse number="24">उनमें कुछ लोग पौलुस के तर्क मान गये और कुछ अविश्‍वासी बने रहे।</verse>
				<verse number="25">जब वे आपस में सहमत नहीं हुए और विदा होने लगे, तो पौलुस ने उन से यह एक बात कही, “पवित्र आत्‍मा ने नबी यशायाह के मुख से आप लोगों के पूर्वजों से ठीक ही कहा है,</verse>
				<verse number="26">‘इन लोगों के पास जा कर यह कहो: तुम सुनोगे अवश्‍य, पर नहीं समझोगे। तुम देखोगे अवश्‍य, पर तुम्‍हें सूझ नहीं पड़ेगा;</verse>
				<verse number="27">क्‍योंकि इन लोगों का मन मोटा हो गया है। ये कानों से ऊंचा सुनने लगे हैं। इन्‍होंने अपनी आँखें बन्‍द कर ली हैं। कहीं ऐसा न हो कि ये आँखों से देखें, कानों से सुनें, मन से समझें और मुझ-प्रभु की ओर अभिमुख हो जायें, और मैं इन्‍हें स्‍वस्‍थ कर दूँ।’</verse>
				<verse number="28">“इसलिए आप सब को मालूम हो कि परमेश्‍वर का यह मुक्‍ति-संदेश गैर-यहूदियों को भेजा गया है। वे अवश्‍य सुनेंगे।”</verse>
				<verse number="29">[जब पौलुस यह कह चुके, तो वे आपस में उग्र विवाद करते हुए चले गये। ]</verse>
				<verse number="30">पौलुस पूरे दो वर्षों तक अपने किराये के मकान में रहे। वह उन सब लोगों का स्‍वागत करते थे, जो उनसे मिलने आते थे।</verse>
				<verse number="31">वह निर्भीकता से तथा निर्विघ्‍न रूप से परमेश्‍वर के राज्‍य का सन्‍देश सुनाते और प्रभु येशु मसीह के विषय में शिक्षा देते रहे।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="45">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यह पत्र येशु मसीह के सेवक पौलुस की ओर से है, जो परमेश्‍वर के द्वारा प्रेरित होने के लिए बुलाया गया है और उसके शुभ समाचार के प्रचार के लिए पृथक किया गया है।</verse>
				<verse number="2">परमेश्‍वर ने पहले से ही अपने नबियों के द्वारा पवित्र धर्मग्रन्‍थों में उस शुभ समाचार की प्रतिज्ञा की थी,</verse>
				<verse number="3">जो उसके पुत्र हमारे प्रभु येशु मसीह के विषय में है। वह शरीर की दृष्‍टि से दाऊद के वंश में उत्‍पन्न हुए, पर पवित्र आत्‍मा की दृष्‍टि से मृतकों में से जी उठने के कारण सामर्थ्य के साथ परमेश्‍वर के पुत्र प्रमाणित हुए।</verse>
				<verse number="4"></verse>
				<verse number="5">उन्‍हीं येशु से हमें प्रेरित बनने का वरदान मिला है कि उनके नाम के निमित्त सब जातियों के लोग विश्‍वास की अधीनता स्‍वीकार करें।</verse>
				<verse number="6">उनमें से आप भी हैं, जो येशु मसीह के ही लोग होने के लिए बुलाये गये हैं।</verse>
				<verse number="7">आप-सब के नाम, जो रोम नगर में परमेश्‍वर के प्रिय हैं और संत होने के लिए बुलाये गये हैं। हमारा पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह आप को अपनी कृपा और शान्‍ति प्रदान करें।</verse>
				<verse number="8">सर्वप्रथम मैं आप सब के लिए येशु मसीह द्वारा अपने परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देता हूँ; क्‍योंकि संसार भर में आप लोगों के विश्‍वास की चर्चा फैल गयी है।</verse>
				<verse number="9">जिस परमेश्‍वर की उपासना मैं उसके पुत्र के शुभ समाचार द्वारा सारे हृदय से करता हूँ, वही मेरा साक्षी है कि मैं अपनी प्रार्थनाओं में आप लोगों को निरन्‍तर स्‍मरण करता हूँ</verse>
				<verse number="10">और सदा यह निवेदन करता हूँ कि परमेश्‍वर की इच्‍छा से किसी-न-किसी तरह मुझे अन्‍त में आप लोगों के पास आने का सुअवसर मिले।</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि मुझे आप से मिलने की बड़ी इच्‍छा है; मैं आप को विश्‍वास में सुदृढ़ बनाने के लिए आपको भी एक आध्‍यात्‍मिक वरदान देना चाहता हूँ;</verse>
				<verse number="12">या यों कहें: मैं चाहता हूँ कि मैं आप लोगों के यहाँ रह कर आपके विश्‍वास से प्रोत्‍साहन प्राप्‍त करूँ और आप मेरे विश्‍वास से।</verse>
				<verse number="13">भाइयो और बहिनो! मैं नहीं चाहता कि आप लोग इस बात से अनजान रहें कि मैंने बार-बार आपके यहाँ आने की योजना बनाई ताकि जैसे अन्‍य जातियों में वैसे आपके बीच भी मैं कुछ “फल” प्राप्‍त करूँ; किन्‍तु अब तक इस योजना में कोई-न-कोई बाधा आती रही।</verse>
				<verse number="14">मैं अपने को यूनानियों और गैर-यूनानियों, ज्ञानियों और अज्ञानियों के प्रति उत्तरदायी समझता हूँ ।</verse>
				<verse number="15">इसलिए मैं आप रोम निवासियों को भी शुभ समाचार सुनाने के लिए उत्‍सुक हूँ।</verse>
				<verse number="16">शुभ समाचार से मैं लज्‍जित नहीं होता! यह परमेश्‍वर का सामर्थ्य है, जो प्रत्‍येक विश्‍वासी के लिए—पहले यहूदी और फिर यूनानी के लिए—मुक्‍ति का स्रोत है।</verse>
				<verse number="17">शुभ समाचार में परमेश्‍वर की धार्मिकता, जो आदि से अन्‍त तक विश्‍वास पर आधारित है, प्रकट हो रही है, जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: “धार्मिक मनुष्‍य विश्‍वास के द्वारा जीवन प्राप्‍त करेगा ”</verse>
				<verse number="18">परमेश्‍वर का क्रोध स्‍वर्ग से उन लोगों के सब प्रकार के अधर्म और अन्‍याय पर प्रकट हो रहा है, जो अन्‍याय द्वारा सत्‍य को दबाये रखते हैं।</verse>
				<verse number="19">कारण यह है कि परमेश्‍वर के विषय में जो कुछ जाना जा सकता है, वह उन पर प्रकट है; स्‍वयं परमेश्‍वर ने उसे उन पर प्रकट किया है।</verse>
				<verse number="20">संसार की सृष्‍टि के समय से ही परमेश्‍वर के अदृश्‍य स्‍वरूप को, अर्थात् उसकी शाश्‍वत शक्‍तिमत्ता और उसके ईश्‍वरत्‍व को, बुद्धि की आँखों द्वारा उसके कार्यों में देखा जा सकता है। इसलिए वे अपने आचरण की सफाई देने में असमर्थ हैं;</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि उन्‍होंने परमेश्‍वर को जानते हुए भी उसे परमेश्‍वर के रूप में समुचित आदर और धन्‍यवाद नहीं दिया। उनका समस्‍त चिन्‍तन व्‍यर्थ चला गया और उनका विवेकहीन मन अन्‍धकारमय हो गया।</verse>
				<verse number="22">वे अपने को बुद्धिमान समझते हैं, किन्‍तु वे मूर्ख बन गये हैं।</verse>
				<verse number="23">उन्‍होंने अनश्‍वर परमेश्‍वर की महिमा के बदले नश्‍वर मनुष्‍य, पक्षियों, पशुओं तथा सर्पों की अनुकृतियों की शरण ली।</verse>
				<verse number="24">इसलिए परमेश्‍वर ने उन्‍हें उनके मन की दुर्वासनाओं के अनुसार दुराचरण का शिकार होने दिया और वे एक-दूसरे के शरीर को अपवित्र करते हैं।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने परमेश्‍वर के सत्‍य के स्‍थान पर झूठ को अपनाया और सृष्‍ट वस्‍तुओं की उपासना और आराधना की, किन्‍तु उस सृष्‍टिकर्ता की नहीं, जो युगों-युगों तक धन्‍य है। आमेन!</verse>
				<verse number="26">यही कारण है कि परमेश्‍वर ने उन्‍हें उनकी घृणित वासनाओं का शिकार होने दिया। उनकी स्‍त्रियाँ प्राकृतिक संसर्ग छोड़ कर अप्राकृतिक संसर्ग करने लगीं।</verse>
				<verse number="27">इसी प्रकार उनके पुरुष भी स्‍त्रियों का प्राकृतिक संसर्ग छोड़ कर एक-दूसरे के लिए वासना से जलने लगे। पुरुष पुरुषों के साथ कुकर्म करते हैं और इस प्रकार वे अपने भ्रष्‍ट आचरण का उचित फल स्‍वयं भोग रहे हैं।</verse>
				<verse number="28">उन्‍होंने परमेश्‍वर का सच्‍चा ज्ञान प्राप्‍त करना उचित नहीं समझा, इसलिए परमेश्‍वर ने उन्‍हें उनकी भ्रष्‍ट बुद्धि पर छोड़ दिया, जिससे वे अनुचित आचरण करने लगे।</verse>
				<verse number="29">वे हर प्रकार के अन्‍याय, दुष्‍टता, लोभ और बुराई से भर गये। वे ईष्‍र्या, हत्‍या, बैर, छल-कपट और दुर्भाव से परिपूर्ण हैं। वे चुगलखोर,</verse>
				<verse number="30">परनिन्‍दक, परमेश्‍वर के बैरी, धृष्‍ट, घमण्‍डी और डींग मारने वाले लोग हैं। वे बुराई करने में चतुर हैं, अपने माता-पिता की आज्ञा नहीं मानते</verse>
				<verse number="31">और विवेकहीन तथा विश्‍वासघाती हैं। उन में प्रेम और दया का अभाव है।</verse>
				<verse number="32">वे परमेश्‍वर का यह निर्णय जानते हैं कि ऐसे कुकर्म करने वालों का उचित दण्‍ड मृत्‍यु है। फिर भी वे न केवल स्‍वयं ये ही कार्य करते हैं, बल्‍कि ऐसे कुकर्म करने वालों की प्रशंसा भी करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">इसलिए, हे दूसरों पर दोष लगाने वाले! तुम चाहे जो भी हो, अक्षम्‍य हो। तुम दूसरों पर दोष लगाने के कारण अपने को दोषी ठहराते हो; क्‍योंकि तुम, जो दूसरों पर दोष लगाते हो, ये ही कुकर्म स्‍वयं करते हो।</verse>
				<verse number="2">हम जानते हैं कि परमेश्‍वर ऐसे कुकर्म करने वालों को न्‍यायानुसार दण्‍डाज्ञा देता है।</verse>
				<verse number="3">हे मनुष्‍य! तुम ऐसे कुकर्म करने वालों पर दोष लगाते हो और स्‍वयं ये ही कार्य करते हो, तो क्‍या तुम समझते हो कि परमेश्‍वर की दण्‍डाज्ञा से बच जाओगे?</verse>
				<verse number="4">अथवा क्‍या तुम परमेश्‍वर की असीम दयालुता, सहनशीलता और धैर्य का तिरस्‍कार करते और यह नहीं समझते कि परमेश्‍वर की दयालुता तुम्‍हें पश्‍चात्ताप की ओर ले जाना चाहती है?</verse>
				<verse number="5">किन्‍तु तुम अपने इस हठ और अपने हृदय के अपश्‍चात्ताप के कारण कोप के दिन के लिए अपने विरुद्ध कोप का संचय कर रहे हो, जब परमेश्‍वर का निष्‍पक्ष न्‍याय प्रकट होगा।</verse>
				<verse number="6">वह प्रत्‍येक मनुष्‍य को उसके कर्मों के अनुसार फल देगा।</verse>
				<verse number="7">जो लोग धैर्यपूर्वक भलाई करते हुए महिमा, सम्‍मान और अमरत्‍व की खोज में लगे रहते हैं, परमेश्‍वर उन्‍हें शाश्‍वत जीवन प्रदान करेगा;</verse>
				<verse number="8">और जो लोग स्‍वार्थी हैं और सत्‍य से विद्रोह करते हुए अधर्म पर चलते हैं, ये परमेश्‍वर के क्रोध और प्रकोप के पात्र होंगे।</verse>
				<verse number="9">बुराई करने वाले प्रत्‍येक मनुष्‍य को—पहले यहूदी और फिर यूनानी को—कष्‍ट और संकट सहना पड़ेगा</verse>
				<verse number="10">और भलाई करने वाले प्रत्‍येक मनुष्‍य को—पहले यहूदी और फिर यूनानी को—महिमा, सम्‍मान और शान्‍ति मिलेगी;</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि परमेश्‍वर किसी के साथ पक्षपात नहीं करता।</verse>
				<verse number="12">जो मूसा की व्‍यवस्‍था के अधीन नहीं थे, यदि उन्‍होंने पाप किया होगा, तो वे बिना व्‍यवस्‍था के नष्‍ट हो जायेंगे; और जिन्‍होंने व्‍यवस्‍था के अधीन रह कर पाप किया होगा, उनका व्‍यवस्‍था के अनुसार न्‍याय किया जायेगा।</verse>
				<verse number="13">क्‍योंकि व्‍यवस्‍था के सुनने वाले लोग परमेश्‍वर की दृष्‍टि में धार्मिक नहीं हैं, वरन् व्‍यवस्‍था का पालन करने वाले धार्मिक ठहराए जायेंगे।</verse>
				<verse number="14">जब गैर-यहूदी, जिन्‍हें मूसा की व्‍यवस्‍था नहीं मिली, अपने आप उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं, तो वे व्‍यवस्‍था-विहीन होते हुए भी स्‍वयं अपने लिए व्‍यवस्‍था हैं;</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि वे अपने आचरण से इसका प्रमाण देते हैं कि व्‍यवस्‍था की आज्ञाएँ उनके हृदय पर अंकित हैं। उनका अन्‍त:करण भी इसके सम्‍बन्‍ध में साक्षी देता है। उनके विचार उन्‍हें कभी दोषी, तो कभी निर्दोष ठहराते हैं।</verse>
				<verse number="16">यह सब उस दिन प्रकट किया जायेगा, जब परमेश्‍वर, मेरे शुभ समाचार के अनुसार, येशु मसीह द्वारा मनुष्‍यों के गुप्‍त विचारों का न्‍याय करेगा।</verse>
				<verse number="17">और तुम, जो यहूदी कहलाते हो! तुम व्‍यवस्‍था पर निर्भर रहते हुए परमेश्‍वर पर गर्व करते हो,</verse>
				<verse number="18">उसकी इच्‍छा जानते हो और व्‍यवस्‍था द्वारा शििक्षत होने के कारण भले-बुरे को पहचान सकते हो।</verse>
				<verse number="19">तुम्‍हें व्‍यवस्‍था द्वारा ज्ञान और सत्‍य का आदर्श स्‍वरूप प्राप्‍त हो गया है, इसलिए तुम अपने को अन्‍धों का पथप्रदर्शक, अन्‍धकार में रहने वालों का प्रकाश, अज्ञानियों का शिक्षक और भोले-भाले लोगों का गुरु समझते हो।</verse>
				<verse number="20"></verse>
				<verse number="21">पर तुम, जो दूसरों को शिक्षा देते हो, अपने को शिक्षा नहीं देते! तुम प्रचार करते हो, “चोरी मत करो”, और स्‍वयं चोरी करते हो!</verse>
				<verse number="22">तुम कहते हो, “व्‍यभिचार मत करो”, और स्‍वयं व्‍यभिचार करते हो! तुम मूर्तियों से घृणा करते हो और मन्‍दिरों को लूटते हो!</verse>
				<verse number="23">तुम व्‍यवस्‍था पर गर्व करते हो और व्‍यवस्‍था के उल्‍लंघन द्वारा परमेश्‍वर का अनादर करते हो!</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “तुम लोगों के कारण गैर-यहूदियों में परमेश्‍वर के नाम की निन्‍दा हो रही है।”</verse>
				<verse number="25">खतना कराने से अवश्‍य लाभ होता है, यदि तुम व्‍यवस्‍था का पालन करते हो; किन्‍तु यदि तुम व्‍यवस्‍था का उल्‍लंघन करते हो, तो तुम्‍हारा खतना निरर्थक है।</verse>
				<verse number="26">इसी प्रकार, यदि कोई बेखतना व्यक्‍ति व्‍यवस्‍था के आदेशों का पालन करता है, तो क्‍या उसका बेखतनापन खतना नहीं माना जायेगा?</verse>
				<verse number="27">जो शरीर का खतना कराये बिना व्‍यवस्‍था का पूर्ण पालन करता है, वह तुम्‍हारा न्‍याय करेगा; क्‍योंकि तुम लिखित व्‍यवस्‍था और खतने से सम्‍पन्न होते हुए भी व्‍यवस्‍था का उल्‍लंघन करते हो।</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि यहूदी वह नहीं, जो बाह्य रूप से यहूदी है; और खतना वह नहीं, जो बाह्य और शारीरिक है।</verse>
				<verse number="29">किन्‍तु यहूदी वह है, जो अपने अभ्‍यन्‍तर में यहूदी है और खतना वह है, जो हृदय का है और लिखित व्‍यवस्‍था के अनुसार नहीं, बल्‍कि आत्‍मा के अनुसार है। ऐसे व्यक्‍ति को मनुष्‍यों की नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर की प्रशंसा प्राप्‍त है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">तो दूसरों की अपेक्षा यहूदी को अधिक क्‍या मिला? और खतने से क्‍या लाभ?</verse>
				<verse number="2">हर प्रकार से बहुत कुछ! सर्वप्रथम यहूदियों को परमेश्‍वर का वचन सौंपा गया है।</verse>
				<verse number="3">यदि यहूदियों में कुछ अविश्‍वासी निकले, तो क्‍या हुआ? क्‍या उनका अविश्‍वास परमेश्‍वर की विश्‍वसनीयता नष्‍ट कर देगा?</verse>
				<verse number="4">कभी नहीं! भले ही प्रत्‍येक मनुष्‍य झूठा निकल जाये, किन्‍तु परमेश्‍वर सच्‍चा प्रमाणित होगा; जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: “तेरे वचन तुझे धार्मिक ठहराते हैं। जब तेरा न्‍याय होता है तब तू विजयी होता है।”</verse>
				<verse number="5">यदि हमारा अधर्म परमेश्‍वर की धार्मिकता प्रदर्शित करता है, तो हम क्‍या कहें? क्‍या यह कि जब परमेश्‍वर क्रुद्ध होकर हमें दण्‍ड देता है, तब वह अन्‍याय करता है? मैं यह मानवीय तर्क के अनुसार कह रहा हूँ।</verse>
				<verse number="6">कभी नहीं! यदि परमेश्‍वर अन्‍यायी होता, तो वह संसार का न्‍याय कैसे कर सकता?</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु यदि मेरी असत्‍यवादिता परमेश्‍वर की सत्‍यप्रियता और उसकी महिमा को बढ़ावा देती है, तो पापी की तरह मुझे क्‍यों दण्‍डनीय ठहराया जाता है?</verse>
				<verse number="8">यदि ऐसी बात है, तो हम बुराई क्‍यों न करें, जिससे भलाई उत्‍पन्न हो? जैसा कि कुछ लोग जो हमारी निंदा करते हैं, कहते हैं कि हम यही सिखाते हैं। ऐसे लोग दण्‍डाज्ञा के योग्‍य हैं।</verse>
				<verse number="9">तो, क्‍या हम यहूदी दूसरों की अपेक्षा बेहतर स्‍थिति में हैं? कदापि नहीं! हम यह आरोप लगा चुके हैं कि सब, चाहे यहूदी हों या यूनानी, पाप के अधीन हैं,</verse>
				<verse number="10">जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: “कोई भी धार्मिक नहीं है—एक भी नहीं।</verse>
				<verse number="11">कोई भी समझदार नहीं, परमेश्‍वर की खोज में लगा रहने वाला कोई नहीं!</verse>
				<verse number="12">सब भटक गये, सब समान रूप से भ्रष्‍ट हो गये हैं। कोई भी भलाई नहीं करता—एक भी नहीं।</verse>
				<verse number="13">उनका गला खुली हुई कबर है; उनकी वाणी में छल कपट है और उनके होंठों के तले साँप का विष है।</verse>
				<verse number="14">उनका मुँह अभिशाप और कटुता से भरा है।</verse>
				<verse number="15">उनके पैर रक्‍तपात करने दौड़ते हैं,</verse>
				<verse number="16">उनके मार्ग में विनाश है और विपत्ति।</verse>
				<verse number="17">वे शान्‍ति का मार्ग नहीं जानते</verse>
				<verse number="18">और उनकी आखों में परमेश्‍वर का भय है ही नहीं।”</verse>
				<verse number="19">हम जानते हैं कि व्‍यवस्‍था जो कुछ कहती है, वह उन लोगों से कहती है, जो व्‍यवस्‍था के अधीन हैं, जिससे प्रत्‍येक व्यक्‍ति का मुँह बन्‍द हो जाए और परमेश्‍वर के सामने समस्‍त संसार दण्‍ड के योग्‍य माना जाए।</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड द्वारा कोई भी मनुष्‍य परमेश्‍वर के सामने धार्मिक नहीं ठहराया जायेगा: व्‍यवस्‍था केवल पाप का ज्ञान कराती है।</verse>
				<verse number="21">परन्‍तु परमेश्‍वर का मुक्‍ति-विधान, जिसके विषय में मूसा की व्‍यवस्‍था और नबियों ने साक्षी दी थी, अब व्‍यवस्‍था से पृथक ही प्रकट किया गया है।</verse>
				<verse number="22">परमेश्‍वर के इस विधान में मुक्‍ति येशु मसीह में विश्‍वास करने से प्राप्‍त होती है और यह मुक्‍ति उन सब के लिए है, जो विश्‍वास करते हैं। अब भेद-भाव नहीं रहा।</verse>
				<verse number="23">क्‍योंकि सब ने पाप किया और सब परमेश्‍वर की महिमा से वंचित हो गए हैं।</verse>
				<verse number="24">परमेश्‍वर की कृपा से सब मुफ्‍त में उस पापमुक्‍ति के द्वारा धार्मिक ठहराए जाते हैं, जो येशु मसीह में प्राप्‍त होती है।</verse>
				<verse number="25">परमेश्‍वर ने चाहा कि येशु अपना रक्‍त बहा कर पाप का प्रायश्‍चित करें, जिसका फल विश्‍वास द्वारा प्राप्‍त होता है। परमेश्‍वर ने इस प्रकार अपनी धार्मिकता का प्रमाण दिया; क्‍योंकि उसने अपनी सहनशीलता के अनुरूप पिछले युगों के पापों को अनदेखा कर दिया था।</verse>
				<verse number="26">उसने इस युग में अपनी धार्मिकता का प्रमाण देना चाहा, जिससे यह स्‍पष्‍ट हो जाये कि वह स्‍वयं धार्मिक है और उन सब को धार्मिक ठहराता है, जो येशु में विश्‍वास करते हैं।</verse>
				<verse number="27">इसलिए किसी को अपने पर गर्व करने का अधिकार नहीं रहा। किस विधान के कारण यह अधिकार जाता रहा? यह कर्मकाण्‍ड के विधान के कारण नहीं, बल्‍कि विश्‍वास के विधान के कारण हुआ;</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि हम मानते हैं कि मनुष्‍य व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड से पृथक ही, विश्‍वास के द्वारा धार्मिक ठहरता है।</verse>
				<verse number="29">क्‍या परमेश्‍वर केवल यहूदियों का परमेश्‍वर है? क्‍या वह गैर-यहूदियों का परमेश्‍वर नहीं? वह निश्‍चय ही गैर-यहूदियों का भी परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="30">क्‍योंकि केवल एक ही परमेश्‍वर है, जो खतना कराने वाले यहूदियों को उनके विश्‍वास के आधार पर धार्मिक ठहराएगा और उसी विश्‍वास द्वारा गैर-यहूदियों को भी।</verse>
				<verse number="31">तो, क्‍या हम इस विश्‍वास द्वारा व्‍यवस्‍था को रद्द करते हैं? कदापि नहीं! हम व्‍यवस्‍था की पुष्‍टि करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">अब हम अपने कुलपति अब्राहम के विषय में क्‍या कहें? क्‍या उन्‍हें शरीर की दृष्‍टि से कुछ प्राप्‍त हुआ अथवा अनुग्रह से?</verse>
				<verse number="2">यदि अब्राहम अपने कर्मों के कारण धार्मिक ठहराए गये, तो वह अपने पर गर्व कर सकते हैं। किन्‍तु वह परमेश्‍वर के सामने ऐसा नहीं कर सकते;</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ क्‍या कहता है?—“अब्राहम ने परमेश्‍वर में विश्‍वास किया और यह उनके लिए धार्मिकता माना गया।”</verse>
				<verse number="4">जो कर्म करता है, उसे मजदूरी अनुग्रह के रूप में नहीं, बल्‍कि अधिकार के रूप में मिलती है।</verse>
				<verse number="5">जो कर्म नहीं करता, किन्‍तु उस में विश्‍वास करता है, जो अधर्मी को धार्मिक बनाता है तो उसका यह विश्‍वास धार्मिकता माना जाता है।</verse>
				<verse number="6">इसी तरह दाऊद उस मनुष्‍य को धन्‍य कहते हैं, जिसे परमेश्‍वर कर्मों के अभाव में भी धार्मिक मानता है:</verse>
				<verse number="7">“धन्‍य हैं वे, जिनके अपराध क्षमा हुए हैं, जिनके पाप ढक दिये गये हैं!</verse>
				<verse number="8">धन्‍य है वह मनुष्‍य, जिसके पाप का लेखा प्रभु नहीं रखता!”</verse>
				<verse number="9">क्‍या यह धन्‍यता खतने वाले यहूदियों से ही सम्‍बन्‍ध रखती है, या गैर-यहूदी लोगों से भी? देखिए, हम कहते हैं: “अब्राहम का विश्‍वास उनके लिए धार्मिकता माना गया है।”</verse>
				<verse number="10">उनका विश्‍वास कैसे धार्मिकता माना गया है? क्‍या उस समय तक उनका खतना हुआ था या नहीं? उस समय तक उनका खतना नहीं हुआ था, वह बेखतने ही थे।</verse>
				<verse number="11">बेखतने रहते समय उन को विश्‍वास द्वारा जो धार्मिकता प्राप्‍त हुई थी, उस पर मुहर की तरह खतने का चिह्‍न लगाया गया। इस प्रकार वह उन सब के भी पिता बने, जो खतना कराये बिना विश्‍वास करते हैं, जिससे उनका भी विश्‍वास उनके लिए धार्मिकता माना जाये।</verse>
				<verse number="12">अब्राहम उन खतने वालों के भी पिता बने, जो न केवल खतने पर निर्भर रहते हैं, बल्‍कि हमारे पिता अब्राहम के उस विश्‍वास के पथ पर चलते हैं, जो उन्‍हें खतने से पहले प्राप्‍त था।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर ने अब्राहम और उनके वंश से प्रतिज्ञा की कि वे पृथ्‍वी के उत्तराधिकारी होंगे। यह इसलिए नहीं हुआ कि अब्राहम ने व्‍यवस्‍था का पालन किया, बल्‍कि इसलिए कि उन्‍होंने विश्‍वास किया और परमेश्‍वर ने उन्‍हें धार्मिक माना है।</verse>
				<verse number="14">यदि व्‍यवस्‍था के अधीन रहने वाले ही उत्तराधिकारी बनते हैं, तो विश्‍वास व्‍यर्थ है और प्रतिज्ञा रद्द हो जाती है;</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि व्‍यवस्‍था का परिणाम परमेश्‍वर का प्रकोप है, जब कि व्‍यवस्‍था के अभाव में किसी आज्ञा का उल्‍लंघन नहीं होता।</verse>
				<verse number="16">सब कुछ विश्‍वास पर, और इसलिए अनुग्रह पर ही निर्भर रहता है। वह प्रतिज्ञा न केवल उन लोगों पर, जो व्‍यवस्‍था का पालन करते हैं, बल्‍कि समस्‍त वंश पर लागू होती है—उन सब पर, जो अब्राहम की तरह विश्‍वास करते हैं। अब्राहम हम सब के पिता हैं</verse>
				<verse number="17">जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: “मैंने तुम को बहुत-सी जातियों का पिता नियुक्‍त किया है।” परमेश्‍वर की दृष्‍टि में अब्राहम हमारे पिता हैं। उन्‍होंने उस परमेश्‍वर में विश्‍वास किया, जो मृतकों को पुनर्जीवित करता है और उन वस्‍तुओं को भी अस्‍तित्‍व में लाता है जिनका अस्‍तित्‍व नहीं है।</verse>
				<verse number="18">अब्राहम ने निराशाजनक परिस्‍थिति में भी आशा रख कर विश्‍वास किया और वह बहुत जातियों के पिता बन गये, जैसा कि उन से कहा गया था, “तुम्‍हारे असंख्‍य वंशज होंगे।”</verse>
				<verse number="19">यद्यपि वह जानते थे कि उनका शरीर अशक्‍त हो गया है—उनकी अवस्‍था लगभग एक सौ वर्ष की थी—और उनकी पत्‍नी सारा बाँझ है, तो भी उनका विश्‍वास विचलित नहीं हुआ;</verse>
				<verse number="20">उन्‍हें परमेश्‍वर की प्रतिज्ञा पर सन्‍देह नहीं हुआ, बल्‍कि उन्‍होंने अपने विश्‍वास की दृढ़ता द्वारा परमेश्‍वर का सम्‍मान किया।</verse>
				<verse number="21">उन्‍हें पक्‍का निश्‍चय था कि परमेश्‍वर ने जिस बात की प्रतिज्ञा की है, वह उसे पूरा करने में समर्थ है।</verse>
				<verse number="22">इस विश्‍वास के कारण “परमेश्‍वर ने उन्‍हें धार्मिक माना है।”</verse>
				<verse number="23">धर्मग्रन्‍थ का यह कथन न केवल अब्राहम से,</verse>
				<verse number="24">बल्‍कि हम से भी सम्‍बन्‍ध रखता है। यदि हम परमेश्‍वर में विश्‍वास करेंगे, जिसने हमारे प्रभु येशु को मृतकों में से जिलाया, तो हम भी विश्‍वास के कारण धार्मिक माने जायेंगे।</verse>
				<verse number="25">वही येशु हमारे अपराधों के कारण पकड़वाये गये और हमें धार्मिक ठहराने के लिए जी उठे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">यदि हम विश्‍वास के कारण धार्मिक ठहराए गए हैं, तो हमें हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा परमेश्‍वर में शान्‍ति प्राप्‍त होती है।</verse>
				<verse number="2">मसीह ने हमारे लिए उस अनुग्रह तक पहुँचने का द्वार भी खोला है, जो हमें विश्‍वास से प्राप्‍त होता है और जिसमें हम स्‍थित हैं। हम इस बात पर गौरव करते हैं कि हमें परमेश्‍वर की महिमा के भागी बनने की आशा है।</verse>
				<verse number="3">इतना ही नहीं, हम दु:ख-तकलीफ पर भी गौरव करें, क्‍योंकि हम जानते हैं कि दु:ख-तकलीफ से धैर्य,</verse>
				<verse number="4">धैर्य से सच्‍चरित्रता और सच्‍चरित्रता से आशा उत्‍पन्न होती है।</verse>
				<verse number="5">आशा व्‍यर्थ नहीं होती, क्‍योंकि परमेश्‍वर ने हमें पवित्र आत्‍मा प्रदान किया है और उसके द्वारा परमेश्‍वर का प्रेम ही हमारे हृदय में उंडेला गया है।</verse>
				<verse number="6">जब हम निस्‍सहाय थे, तभी निर्धारित समय पर मसीह हम अधर्मियों के लिए मरे।</verse>
				<verse number="7">धार्मिक मनुष्‍य के लिए शायद ही कोई अपने प्राण अर्पित करे। फिर भी हो सकता है कि भले मनुष्‍य के लिए कोई मरने को तैयार हो जाये,</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु हम पापी ही थे, जब मसीह हमारे लिए मरे। इससे परमेश्‍वर ने हमारे प्रति अपने प्रेम का प्रमाण दिया है।</verse>
				<verse number="9">यदि हम मसीह के रक्‍त के कारण धार्मिक ठहराए गये, तो हम निश्‍चय ही मसीह द्वारा परमेश्‍वर के प्रकोप से बच जायेंगे।</verse>
				<verse number="10">हम शत्रु ही थे, जब परमेश्‍वर के साथ हमारा मेल उसके पुत्र की मृत्‍यु द्वारा हो गया था; और परमेश्‍वर के साथ मेल हो जाने के बाद उसके पुत्र के जीवन द्वारा निश्‍चय ही हमारा उद्धार होगा।</verse>
				<verse number="11">इतना ही नहीं, अब तो हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा परमेश्‍वर से हमारा मेल हो गया है; इसलिए हम उन्‍हीं के द्वारा परमेश्‍वर पर भरोसा रख कर गौरव करते हैं।</verse>
				<verse number="12">यह बात विचारणीय है कि एक ही मनुष्‍य द्वारा संसार में पाप का प्रवेश हुआ और पाप द्वारा मृत्‍यु का। इस प्रकार मृत्‍यु सब मनुष्‍यों में फैल गयी, क्‍योंकि सब पापी हैं ।</verse>
				<verse number="13">मूसा की व्‍यवस्‍था से पहले संसार में पाप था; किन्‍तु व्‍यवस्‍था के अभाव में पाप का लेखा नहीं रखा जाता है।</verse>
				<verse number="14">फिर भी आदम से लेकर मूसा तक मृत्‍यु उन लोगों पर भी राज्‍य करती रही, जिन्‍होंने आदम की तरह किसी आज्ञा के उल्‍लंघन द्वारा पाप नहीं किया था। आदम उस व्यक्‍ति का प्रतीक था, जो आनेवाला था।</verse>
				<verse number="15">फिर भी आदम के अपराध तथा परमेश्‍वर के वरदान में कोई तुलना नहीं है। यह सच है, कि एक ही मनुष्‍य के अपराध के कारण सब लोग मरे; किन्‍तु इस परिणाम से कहीं अधिक महान है परमेश्‍वर का अनुग्रह और वह अनुग्रहपूर्ण वरदान, जो एक ही मनुष्‍य−येशु मसीह−द्वारा सब को मिला।</verse>
				<verse number="16">एक मनुष्‍य के अपराध तथा परमेश्‍वर के वरदान में कोई तुलना नहीं है। एक के अपराध के फलस्‍वरूप दण्‍डाज्ञा तो दी गयी, किन्‍तु बहुत-से अपराधों के बाद जो वरदान दिया गया, उसके द्वारा पाप से मुक्‍ति मिल गयी है।</verse>
				<verse number="17">यह सच है कि मृत्‍यु का राज्‍य एक मनुष्‍य के अपराध के फलस्‍वरूप—एक ही के द्वारा—प्रारम्‍भ हुआ, किन्‍तु इस परिणाम से कहीं अधिक जिन लोगों को परमेश्‍वर का अनुग्रह तथा धार्मिकता का वरदान प्रचुर मात्रा में मिलेगा, वे एक ही मनुष्‍य—येशु मसीह के द्वारा—जीवन का राज्‍य प्राप्‍त करेंगे।</verse>
				<verse number="18">इस प्रकार हम देखते हैं कि जिस तरह एक ही मनुष्‍य के अपराध के फलस्‍वरूप सब को दण्‍डाज्ञा मिली, उसी तरह एक ही मनुष्‍य के धार्मिक कार्य के फलस्‍वरूप सब को पापमुक्‍ति और जीवन मिला।</verse>
				<verse number="19">जिस तरह एक ही मनुष्‍य के आज्ञाभंग के कारण सब पापी ठहराये गये, उसी तरह एक ही मनुष्‍य के आज्ञापालन के कारण सब धार्मिक ठहराये जायेंगे।</verse>
				<verse number="20">बाद में व्‍यवस्‍था दी गयी और इस से अपराधों की संख्‍या बढ़ गयी। किन्‍तु जहाँ पाप की वृद्धि हुई, वहाँ अनुग्रह की उससे कहीं अधिक वृद्धि हुई।</verse>
				<verse number="21">इस प्रकार पाप, मृत्‍यु के माध्‍यम से, राज्‍य करता रहा; किन्‍तु हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा अनुग्रह, धार्मिकता के माध्‍यम से, अपना राज्‍य स्‍थापित करेगा और हमें शाश्‍वत जीवन में ले जायेगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">क्‍या इसका अर्थ यह है कि हमें पाप करते रहना चाहिए, ताकि अनुग्रह की वृद्धि हो?</verse>
				<verse number="2">कदापि नहीं! हम, जो पाप की ओर से मर चुके हैं, अब कैसे पाप में जीते रहेंगे?</verse>
				<verse number="3">क्‍या आप लोग यह नहीं जानते कि येशु मसीह का जो बपतिस्‍मा हम सब को मिला है, वह उनकी मृत्‍यु का बपतिस्‍मा है?</verse>
				<verse number="4">हम उनकी मृत्‍यु का बपतिस्‍मा ग्रहण कर उनके साथ इसलिए दफनाये गये हैं कि जिस तरह मसीह पिता के महिमामय सामर्थ्य से मृतकों में से जी उठे हैं, उसी तरह हम भी एक नया जीवन जीयें।</verse>
				<verse number="5">यदि हम इस प्रकार मसीह के समान मर कर उनके साथ एक हो गये हैं, तो हम उन्‍हीं के समान पुनरुत्‍थान में भी उनके साथ एक होंगे।</verse>
				<verse number="6">हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि हमारा पुराना स्‍वभाव मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया जा चुका है, जिससे पाप का शरीर मर जाये और हम फिर पाप के दास न बनें;</verse>
				<verse number="7">क्‍योंकि जो मर चुका है, वह पाप की गुलामी से मुक्‍त हो गया है।</verse>
				<verse number="8">हमें विश्‍वास है कि यदि हम मसीह के साथ मर गये हैं, तो हम उन्‍हीं के जीवन के भी भागी होंगे;</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि हम जानते हैं कि मसीह मृतकों में से जी उठने के बाद फिर कभी नहीं मरेंगे। अब मृत्‍यु का उन पर कोई वश नहीं।</verse>
				<verse number="10">जब वह मरे, तो पाप की ओर से एक बार ही मर गये; परन्‍तु अब वह जीवित होकर परमेश्‍वर के लिए ही जीते हैं।</verse>
				<verse number="11">आप लोग भी अपने को ऐसा ही समझें—-पाप के लिए मरा हुआ और येशु मसीह में परमेश्‍वर के लिए जीवित।</verse>
				<verse number="12">अब आप लोग अपने मरणशील शरीर में पाप का राज्‍य स्‍वीकार नहीं करें और उसकी वासनाओं के अधीन नहीं रहें।</verse>
				<verse number="13">आप अपने अंगों को अधर्म के साधन बनने के लिए पाप को अर्पित नहीं करें। आप अपने को मृतकों में से पुनर्जीवित समझकर परमेश्‍वर के प्रति अर्पित करें और अपने अंगों को धार्मिकता के साधन बनने के लिए परमेश्‍वर को सौंप दें।</verse>
				<verse number="14">आप लोगों पर पाप का कोई अधिकार नहीं रहेगा। अब आप व्‍यवस्‍था के नहीं, बल्‍कि अनुग्रह के अधीन हैं।</verse>
				<verse number="15">तो, क्‍या हम इसलिए पाप करें कि हम व्‍यवस्‍था के नहीं, बल्‍कि अनुग्रह के अधीन हैं? कदापि नहीं!</verse>
				<verse number="16">क्‍या आप यह नहीं समझते कि आप अपने को आज्ञाकारी दास के रूप में जिसके प्रति अर्पित करते हैं और जिसकी आज्ञा का पालन करते हैं, आप उसी के दास बन जाते हैं? यह दासता चाहे पाप की हो, जिसका परिणाम मृत्‍यु है; चाहे परमेश्‍वर की हो, जिसके आज्ञापालन का परिणाम धार्मिकता है।</verse>
				<verse number="17">परमेश्‍वर को धन्‍यवाद कि आप लोग, जो पहले पाप के दास थे, अब सम्‍पूर्ण हृदय से उस मानक शिक्षा के मार्ग पर चलने लगे, जो अनुगमन के लिए आपको दी गयी है।</verse>
				<verse number="18">आप पाप से मुक्‍त हो कर धार्मिकता के दास बन गये हैं।</verse>
				<verse number="19">मैं आपकी मानवीय दुर्बलता के कारण साधारण मानव जीवन का उदाहरण दे रहा हूँ। आप लोगों ने जिस तरह पहले अपने शरीर को अशुद्धता और अधर्म के अधीन किया था, जिससे वह दूषित हो गया था, उसी तरह अब आप अपने शरीर को धार्मिकता के अधीन कर दीजिए, जिससे वह पवित्र हो जाये।</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि जब आप पाप के दास थे, तो धार्मिकता के नियन्‍त्रण से मुक्‍त थे।</verse>
				<verse number="21">उस समय आप को उन कर्मों से क्‍या लाभ हुआ? अब उनके कारण आप को लज्‍जा होती है; क्‍योंकि उनका परिणाम मृत्‍यु है।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु अब पाप से मुक्‍त हो कर आप परमेश्‍वर के दास बन गये और पवित्रता का फल उत्‍पन्न कर रहे हैं, जिसका परिणाम है शाश्‍वत जीवन;</verse>
				<verse number="23">क्‍योंकि पाप का वेतन मृत्‍यु है, किन्‍तु परमेश्‍वर का वरदान है हमारे प्रभु येशु मसीह में शाश्‍वत जीवन।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! क्‍या आप यह नहीं जानते—मैं विधि-शास्‍त्र के जानने वालों से बोल रहा हूँ—कि मनुष्‍य पर विधि-नियम का अधिकार तभी तक है, जब तक वह जीवित है?</verse>
				<verse number="2">विवाहित स्‍त्री तब तक विधि द्वारा अपने पति से बंधी रहती है, जब तक वह जीवित रहता है। यदि पति मर जाता है, तो वह अपने पति के बन्‍धन से मुक्‍त हो जाती है।</verse>
				<verse number="3">यदि वह अपने पति के जीवन-काल में किसी दूसरे की पत्‍नी बन जाती है, तो वह व्‍यभिचारिणी कहलायेगी। किन्‍तु यदि पति मर जाता है, तो वह उस बन्‍धन से मुक्‍त हो जाती है। और यदि वह किसी दूसरे की पत्‍नी बन जाती है, तो वह व्‍यभिचारिणी नहीं है।</verse>
				<verse number="4">मेरे भाइयो-बहिनो! आप भी मसीह की देह से संयुक्‍त होने के कारण व्‍यवस्‍था की ओर से मर गये और अब किसी दूसरे के, अर्थात् उन्‍हीं मसीह के हो गये हैं, जो मृतकों में से जी उठे। यह इसलिए हुआ कि हम परमेश्‍वर के लिए फल उत्‍पन्न करें।</verse>
				<verse number="5">जब हम अपने शारीरिक स्‍वाभाव के अधीन थे, तो व्‍यवस्‍था से बल पाकर पापमय वासनाएँ हमारे अंगों में क्रियाशील थीं और मृत्‍यु के फल उत्‍पन्न करती थीं।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु अब हम उन बातों के लिए मर गये हैं, जो हमें बन्‍धन में जकड़ती थीं, इसलिए हम व्‍यवस्‍था से मुक्‍त हो गये हैं। इस प्रकार हम पुरानी लिखित व्‍यवस्‍था के अनुसार नहीं, बल्‍कि आत्‍मा की नवीन पद्धति के अनुसार परमेश्‍वर की सेवा करते हैं।</verse>
				<verse number="7">क्‍या इसका अर्थ यह है कि व्‍यवस्‍था पाप है? कदापि नहीं! फिर भी व्‍यवस्‍था के द्वारा ही पाप का पता चला। यदि व्‍यवस्‍था ने नहीं कहा होता: “लालच मत करो” तो मैं यह नहीं जानता कि लालच क्‍या है।</verse>
				<verse number="8">इस आज्ञा से लाभ उठा कर पाप ने मुझ में हर प्रकार का लालच उत्‍पन्न किया। व्‍यवस्‍था के अभाव में पाप निर्जीव है।</verse>
				<verse number="9">एक समय था, जब व्‍यवस्‍था नहीं थी और मैं जीवित था। किन्‍तु आज्ञा के आने से पाप जीवित हुआ</verse>
				<verse number="10">और मैं मर गया। इस प्रकार वह आज्ञा, जिसे जीवन की ओर ले जाना चाहिए था, मेरे लिए मृत्‍यु का कारण बनी;</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि पाप ने, आज्ञा से लाभ उठा कर, मुझे धोखा दिया और आज्ञा के द्वारा मुझे मार दिया।</verse>
				<verse number="12">इस प्रकार हम देखते हैं कि व्‍यवस्‍था पवित्र है और आज्ञा पवित्र, उचित एवं कल्‍याणकारी।</verse>
				<verse number="13">तो, जो बात कल्‍याणकारी थी, क्‍या वह मेरे लिए मृत्‍यु का कारण बनी? कदापि नहीं! किन्‍तु जो बात कल्‍याणकारी थी, उसी के द्वारा पाप मेरे लिए मृत्‍यु का कारण बना। इस प्रकार पाप का वास्‍तविक स्‍वरूप प्रकट हो गया और वह आज्ञा के माध्‍यम से बहुत अधिक पापमय प्रमाणित हुआ।</verse>
				<verse number="14">हम जानते हैं कि व्‍यवस्‍था आध्‍यात्‍मिक है, किन्‍तु मैं शारीरिक और पाप के हाथ बिका हुआ दास हूँ,</verse>
				<verse number="15">मैं अपना ही आचरण नहीं समझता हूँ। क्‍योंकि मैं जो करना चाहता हूँ, वह नहीं, बल्‍कि वही करता हूँ, जिस से मैं घृणा करता हूँ।</verse>
				<verse number="16">यदि मैं वही करता हूँ, जो मैं नहीं करना चाहता, तो मैं ऐसा करते हुए भी व्‍यवस्‍था से सहमत हूँ और उसे कल्‍याणकारी समझता हूँ;</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु मैं कर्ता नहीं रहा, बल्‍कि कर्ता है—मुझ में निवास करने वाला पाप।</verse>
				<verse number="18">मैं जानता हूँ कि मुझ में, अर्थात् मेरे शारीरिक स्‍वभाव में, मसीह का निवास नहीं है; क्‍योंकि अच्‍छे कार्य करने की इच्‍छा तो मुझ में विद्यमान है, किन्‍तु उन्‍हें कार्यान्‍वित करने की शक्‍ति मुझमें नहीं है।</verse>
				<verse number="19">मैं जो भलाई करना चाहता हूँ वह नहीं कर पाता, बल्‍कि मैं जो बुराई नहीं चाहता, वही कर डालता हूँ।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु यदि मैं वही करता हूँ, जिसे मैं नहीं चाहता, तो कर्ता मैं नहीं हूँ, बल्‍कि कर्ता है—मुझ में निवास करने वाला पाप।</verse>
				<verse number="21">इस प्रकार, मेरा अनुभव यह है कि जब मैं भलाई करने की इच्‍छा करता हूँ, तो बुराई ही कर पाता हूँ।</verse>
				<verse number="22">मेरा अन्‍तर्मन परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था पर मुग्‍ध है,</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु मैं अपने शरीर के अंगों में एक अन्‍य व्‍यवस्‍था का अनुभव करता हूँ, जो मेरे अन्‍तर्मन के नियम से संघर्ष करती है और मुझे पाप के उस नियम के अधीन करती है, जो मेरे अंगों में विद्यमान है।</verse>
				<verse number="24">मैं कितना अभागा मनुष्‍य हूँ! इस मृत्‍यु के अधीन रहने वाले शरीर से मुझे कौन मुक्‍त करेगा?</verse>
				<verse number="25">परमेश्‍वर ही! हमारे प्रभु येशु मसीह के द्वारा। परमेश्‍वर को धन्‍यवाद! सारांश यह, कि मैं अन्‍तर्मन से परमेश्‍वर के नियम का, किन्‍तु साथ ही साथ अपने शरीर से पाप के नियम का पालन करता हूँ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">जो लोग येशु मसीह से संयुक्‍त हैं, उनके लिए अब कोई दण्‍डाज्ञा नहीं रह गयी है;</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि, ओ मनुष्‍य! पवित्र आत्‍मा के विधान ने, जो येशु मसीह द्वारा जीवन प्रदान करता है, तुझ को पाप तथा मृत्‍यु के नियम से मुक्‍त कर दिया है।</verse>
				<verse number="3">मानव स्‍वभाव की दुर्बलता के कारण मूसा की व्‍यवस्‍था जो कार्य करने में असमर्थ थी, वह कार्य परमेश्‍वर ने कर दिया है। उसने पाप के प्रायश्‍चित्त के लिए अपने पुत्र को भेजा, जिसने पापी मनुष्‍य के सदृश शरीर धारण किया। इस प्रकार परमेश्‍वर ने मानव शरीर में पाप को दण्‍डित किया,</verse>
				<verse number="4">जिससे हम लोगों में—जो कि शारीरिक स्‍वभाव के अनुसार नहीं, बल्‍कि आत्‍मा के अनुसार आचरण करते हैं—धार्मिकता के संबंध में व्‍यवस्‍था की मांग पूर्ण हो जाए।</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि जो शारीरिक स्‍वभाव से संचालित हैं, वे शारीरिक आचरण की बातों की चिन्‍ता करते हैं और इसका परिणाम मृत्‍यु है; जो आत्‍मा से संचालित हैं, वे आत्‍मा की बातों की चिन्‍ता करते हैं और इसका परिणाम जीवन और शान्‍ति है।</verse>
				<verse number="6"></verse>
				<verse number="7">क्‍योंकि शारीरिक आचरण की चिन्‍ता करना परमेश्‍वर के प्रतिकूल है। यह शारीरिक चिन्‍ता परमेश्‍वर के नियम के अधीन नहीं होती और हो भी नहीं सकती।</verse>
				<verse number="8">जो लोग शारीरिक स्‍वभाव के वश में हैं, वे परमेश्‍वर को प्रसन्न नहीं कर सकते।</verse>
				<verse number="9">यदि परमेश्‍वर का आत्‍मा सचमुच आप लोगों में निवास करता है, तो आप शारीरिक स्‍वभाव के वश में नहीं, बल्‍कि आत्‍मा से ही प्रभावित हैं। जिस मनुष्‍य में मसीह का आत्‍मा निवास नहीं करता, वह मसीह का नहीं।</verse>
				<verse number="10">यदि मसीह आप में निवास करते हैं, तो पाप के फलस्‍वरूप शरीर भले ही मृत हो, किन्‍तु परमेश्‍वर के मुक्‍ति-विधान के फलस्‍वरूप पवित्र आत्‍मा ही तुम्‍हारा जीवन है ।</verse>
				<verse number="11">जिसने येशु को मृतकों में से जिलाया, यदि उसका आत्‍मा आप लोगों में निवास करता है, तो जिसने येशु मसीह को मृतकों में से जिलाया, वह अपने आत्‍मा द्वारा, जो आप में निवास करता है, आपके नश्‍वर शरीर को भी जीवन प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="12">इसलिए, भाइयो और बहिनो! हम ऋणी तो हैं, किन्‍तु शारीरिक स्‍वभाव के नहीं कि हम उसके अनुसार जीवन बिताएँ।</verse>
				<verse number="13">यदि आप शारीरिक स्‍वभाव के अनुसार ही जीवन बितायेंगे, तो अवश्‍य मर जायेंगे। लेकिन यदि आप आत्‍मा की प्रेरणा से शरीर की प्रवृत्तियों का दमन करेंगे, तो आप को जीवन प्राप्‍त होगा।</verse>
				<verse number="14">जो लोग परमेश्‍वर के आत्‍मा से संचालित हैं, वे सब परमेश्‍वर के पुत्र-पुत्रियाँ हैं—</verse>
				<verse number="15">आप लोगों को दासत्‍व का आत्‍मा नहीं मिला है, जिस से प्रेरित हो कर आप फिर डरने लगें। आप लोगों को दत्तक संतान बनने का आत्‍मा ही मिला है, जिस से प्रेरित हो कर हम पुकार कर कहते हैं, “अब्‍बा, हे पिता!”</verse>
				<verse number="16">यह आत्‍मा स्‍वयं हमें आश्‍वासन देता है कि हम सचमुच परमेश्‍वर की सन्‍तान हैं।</verse>
				<verse number="17">यदि हम सन्‍तान हैं, तो हम विरासत के अधिकारी भी हैं—हां, परमेश्‍वर के उत्तराधिकारी, वरन् मसीह के सह-उत्तराधिकारी। केवल एक शर्त है कि हम मसीह के साथ दु:ख सहें, जिससे हम उनके साथ महिमान्‍वित भी हों।</verse>
				<verse number="18">मैं समझता हूँ कि हम पर जो महिमा प्रकट होने को है, उसकी तुलना में इस समय का दु:ख नगण्‍य है;</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि समस्‍त सृष्‍टि उत्‍कण्‍ठा से उस दिन की प्रतीक्षा कर रही है, जब मनुष्‍य परमेश्‍वर की संतान के रूप में प्रकट होंगे ।</verse>
				<verse number="20">यह सृष्‍टि तो इस संसार की असारता के अधीन हो गयी है—अपनी इच्‍छा से नहीं, बल्‍कि उसकी इच्‍छा से, जिसने उसे अधीन बनाया है—किन्‍तु यह आशा भी बनी रही</verse>
				<verse number="21">कि वह विकृति की दासता से मुक्‍त हो जायेगी और परमेश्‍वर की सन्‍तान की महिमामय स्‍वतन्‍त्रता की सहभागी बनेगी।</verse>
				<verse number="22">हम जानते हैं कि समस्‍त सृष्‍टि मिलकर अब तक मानो प्रसव-पीड़ा में कराह रही है</verse>
				<verse number="23">और सृष्‍टि ही नहीं, वरन् हम भी भीतर-ही-भीतर कराहते हैं। हमें तो पवित्र आत्‍मा मिल चुका है, जो परमेश्‍वर के कृपादानों का प्रथम फल है। लेकिन हम अपने शरीर की विमुक्‍ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जब हम परमेश्‍वर की दत्तक संतान होंगे।</verse>
				<verse number="24">इस आशा में हमारा उद्धार हुआ है। यदि कोई वह बात देखता है, जिसकी वह आशा करता है, तो यह आशा नहीं कही जा सकती। मनुष्‍य जिस वस्‍तु को देख रहा है, उसकी आशा क्‍यों करेगा?</verse>
				<verse number="25">हम उसकी आशा करते हैं, जिसे हम अब तक नहीं देख सके हैं। इसलिए हमें धैर्य के साथ उसकी प्रतीक्षा करनी पड़ती है।</verse>
				<verse number="26">पवित्र आत्‍मा भी हमारी दुर्बलता में हमारी सहायता करता है। हम यह नहीं जानते कि हमें कैसे प्रार्थना करना चाहिए, किन्‍तु आत्‍मा स्‍वयं आहें भरकर—जो शब्‍दों द्वारा प्रकट नहीं की जा सकती हैं—हमारे लिए विनती करता है।</verse>
				<verse number="27">परमेश्‍वर हमारे हृदय का रहस्‍य जानता है। वह समझता है कि आत्‍मा का अभिप्राय क्‍या है,क्‍योंकि आत्‍मा परमेश्‍वर की इच्‍छानुसार सन्‍तों के लिए विनती करता है।</verse>
				<verse number="28">हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्‍वर से प्रेम करते हैं और उसके उद्देश्‍य के अनुसार बुलाये गये हैं, परमेश्‍वर उनके कल्‍याण के लिए सभी बातों में उनकी सहायता करता है;</verse>
				<verse number="29">क्‍योंकि परमेश्‍वर ने निश्‍चित किया कि जिन्‍हें उसने पहले से अपना समझा, वे उसके पुत्र के प्रतिरूप बनाये जायेंगे, जिससे उसका पुत्र इस प्रकार बहुत-से भाई-बहिनों में पहिलौठा हो।</verse>
				<verse number="30">उसने जिन्‍हें पहले से निश्‍चित किया, उन्‍हें बुलाया भी है: जिन्‍हें बुलाया, उन्‍हें धार्मिक भी ठहराया है और जिन्‍हें धार्मिक ठहराया है, उन्‍हें महिमान्‍वित भी किया है।</verse>
				<verse number="31">और कहना ही क्‍या है? यदि परमेश्‍वर हमारे पक्ष में है, तो कौन हमारे विरुद्ध होगा?</verse>
				<verse number="32">उसने अपने निजी पुत्र को भी नहीं बचाया, उसने हम सब के लिए उसे समर्पित कर दिया। तो, इतना देने के बाद, क्‍या वह हमें अपने पुत्र के साथ सब कुछ नहीं देगा?</verse>
				<verse number="33">जिन्‍हें परमेश्‍वर ने चुना है, उन पर कौन अभियोग लगा सकेगा? जिन्‍हें परमेश्‍वर ने दोष-मुक्‍त कर दिया है,</verse>
				<verse number="34">उन्‍हें कौन दोषी ठहरायेगा? क्‍या येशु मसीह ऐसा करेंगे? वह तो मर गये, बल्‍कि जी उठे और परमेश्‍वर के दाहिने हाथ विराजमान हो कर हमारे लिए निवेदन करते रहते हैं।</verse>
				<verse number="35">कौन हम को मसीह के प्रेम से अलग कर सकता है? क्‍या विपत्ति या संकट? क्‍या अत्‍याचार, भूख, नग्‍नता, जोखिम या तलवार?</verse>
				<verse number="36">जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “तेरे कारण दिन-भर हमारा वध किया जाता है। हमें वध होने वाली भेड़ जैसा समझा गया।”</verse>
				<verse number="37">किन्‍तु इन सब बातों में हम उन्‍हीं के द्वारा पूर्ण विजय प्राप्‍त करते हैं, जिन्‍होंने हमसे प्रेम किया है।</verse>
				<verse number="38">मुझे दृढ़ विश्‍वास है कि न तो मृत्‍यु न जीवन, न स्‍वर्गदूत न नरकदूत, न वर्तमान न भविष्‍य, न सामर्थ्यगण,</verse>
				<verse number="39">न आकाश में या पाताल में कोई शक्‍ति और न समस्‍त सृष्‍टि में कोई वस्‍तु हमें परमेश्‍वर के उस प्रेम से अलग कर सकती है, जो हमें हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा मिला है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">मैं मसीह में सच कहता हूँ और मेरा अन्‍त:करण पवित्र आत्‍मा में इस बात की साक्षी है कि मैं झूठ नहीं बोलता—</verse>
				<verse number="2">मेरे हृदय में भारी पीड़ा है तथा मुझे निरन्‍तर दु:ख होता है।</verse>
				<verse number="3">मैं तो यहां तक चाहता हूँ कि अपने उन भाई-बहिनों के कल्‍याण के लिए, जो शरीर के नाते मेरे सजातीय हैं, स्‍वयं ही शापग्रस्‍त हो जाऊं और मसीह से अलग हो जाऊं।</verse>
				<verse number="4">वे इस्राएली हैं। परमेश्‍वर ने उन्‍हें गोद लिया था। उन्‍हें परमेश्‍वर के सान्निध्‍य की महिमा प्राप्‍त हुई। परमेश्‍वर ने उनके साथ विधानों की स्‍थापना की तथा उन्‍हें मूसा की व्‍यवस्‍था प्रदान की है। उन्‍हें उपासना-विधि तथा प्रतिज्ञाएँ मिली हैं।</verse>
				<verse number="5">महान पूर्वज उन्‍हीं के हैं और शरीर के नाते मसीह उन्‍हीं में से हैं। परम प्रधान परमेश्‍वर की युगानुयुग स्‍तुति हो! आमेन!</verse>
				<verse number="6">फिर भी यह नहीं समझना चाहिए कि परमेश्‍वर का वचन रद्द हो गया है; क्‍योंकि इस्राएल के वंश में उत्‍पन्न सभी लोग सच्‍चे इस्राएली नहीं हैं</verse>
				<verse number="7">और अब्राहम के वंश में जन्‍म लेने से ही सभी उनकी सच्‍ची सन्‍तान नहीं हो जाते; क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ कहता है, “जो इसहाक के वंश में जन्‍म लेते हैं, वे ही तेरे वंशज माने जायेंगे।”</verse>
				<verse number="8">इसका अर्थ यह है कि जो प्रकृति के अनुसार जन्‍म लेते हैं, वे परमेश्‍वर की सन्‍तान नहीं हैं, बल्‍कि जिनका जन्‍म प्रतिज्ञा के अनुसार हुआ, वे ही वंशज माने जाते हैं;</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि प्रतिज्ञा के ये शब्‍द थे: “मैं निर्धारित समय पर फिर आऊंगा और तब सारा को एक पुत्र उत्‍पन्न होगा।”</verse>
				<verse number="10">इतना ही नहीं—रिबका के गर्भ में एक ही पुरुष, अर्थात् हमारे पूर्वज इसहाक से जुड़वां बच्‍चे हुए।</verse>
				<verse number="11">उसके दोनों बच्‍चों का जन्‍म भी नहीं हुआ था और उन्‍होंने उस समय तक कोई पाप या पुण्‍य का काम नहीं किया था, जब रिबका से यह कहा गया, “अग्रज अपने अनुज के अधीन रहेगा।” यह इसलिए हुआ कि परमेश्‍वर के निर्वाचन का उद्देश्‍य बना रहे, जो मनुष्‍य के कर्मों पर नहीं, बल्‍कि बुलाने वाले के निर्णय पर निर्भर है।</verse>
				<verse number="12"></verse>
				<verse number="13">इसलिए धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “मैंने याकूब से प्रेम किया और एसाव से बैर।”</verse>
				<verse number="14">इस सम्‍बन्‍ध में हम क्‍या कहें? क्‍या परमेश्‍वर अन्‍याय करता है? कदापि नहीं!</verse>
				<verse number="15">उसने मूसा से कहा, “मैं जिस पर दया करना चाहूँगा, उसी पर दया करूँगा और जिस पर तरस खाना चाहूँगा, उसी पर तरस खाऊंगा।”</verse>
				<verse number="16">इसलिए यह मनुष्‍य की इच्‍छा या उसके परिश्रम पर नहीं, बल्‍कि दया करने वाले परमेश्‍वर पर निर्भर रहता है।</verse>
				<verse number="17">धर्मग्रन्‍थ मिस्र देश के राजा फरओ से कहता है, “मैंने तुझे इसलिए ऊपर उठाया है कि तुझ में अपना सामर्थ्य प्रदर्शित करूँ और सारी पृथ्‍वी पर अपने नाम का प्रचार करूँ।”</verse>
				<verse number="18">इसलिए परमेश्‍वर जिस पर चाहे, दया करता है और जिसे चाहे, हठधर्मी बना देता है।</verse>
				<verse number="19">तुम मुझ से कहोगे, “तो, परमेश्‍वर मनुष्‍य को क्‍यों दोष देता है? परमेश्‍वर की इच्‍छा का विरोध कौन कर सकता है?”</verse>
				<verse number="20">अरे भई! तुम कौन हो, जो परमेश्‍वर से विवाद करते हो? क्‍या गढ़ी हुई प्रतिमा अपने गढ़ने वाले से कहती है, “तुमने मुझे ऐसा क्‍यों बनाया?”</verse>
				<verse number="21">क्‍या कुम्‍हार को यह अधिकार नहीं कि वह मिट्टी के एक ही लोंदे से एक पात्र विशिष्‍ट प्रयोजन के लिए बनाये और दूसरा पात्र साधारण प्रयोजन के लिए?</verse>
				<verse number="22">यदि परमेश्‍वर ने अपना क्रोध प्रदर्शित करने तथा अपना सामर्थ्य प्रकट करने के उद्देश्‍य से बहुत धैर्य से कोप के उन पात्रों को सहन किया, जो विनाश के लिए तैयार थे, तो कौन आपत्ति कर सकता है?</verse>
				<verse number="23">उसने ऐसा इसलिए किया कि वह दया के उन पात्रों पर अपनी महिमा का वैभव प्रकट करना चाहता था, जिन्‍हें उसने पहले से ही उस महिमा के लिए तैयार किया था।</verse>
				<verse number="24">ऐसे दया के पात्र हम हैं, जिन्‍हें उसने न केवल यहूदियों में से बुलाया है, बल्‍कि गैर-यहूदियों में से भी।</verse>
				<verse number="25">जैसा कि वह नबी होशे के ग्रन्‍थ में कहता है, “जो लोग मेरी प्रजा नहीं थे, मैं उन्‍हें अपनी प्रजा कहूँगा और जो मुझे प्रिय नहीं थे, मैं उन्‍हें प्रिय कहूँगा।</verse>
				<verse number="26">और जिस स्‍थान पर उसने उन से यह कहा था, ‘तुम मेरी प्रजा नहीं हो’ वहीं वे जीवन्‍त परमेश्‍वर की संतान कहलायेंगे।”</verse>
				<verse number="27">नबी यशायाह इस्राएल के विषय में पुकार कर कहते हैं, “इस्राएलियों की संख्‍या समुद्र के बालू-कणों के सदृश क्‍यों न हो, फिर भी उन में अवशेष मात्र मुक्‍ति पायेगा,</verse>
				<verse number="28">क्‍योंकि प्रभु पूर्ण रूप से एवं शीघ्र ही पृथ्‍वी पर अपना वचन पूरा करेगा।”</verse>
				<verse number="29">नबी यशायाह ने पहले भी कहा था, “यदि स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु ने हमारे लिए कुछ वंशज शेष नहीं छोड़े होते, तो हम सदोम और गमोरा नगरों के सदृश पूर्णत: नष्‍ट हो गये होते।”</verse>
				<verse number="30">हम क्‍या कहें? इसका निष्‍कर्ष यह है कि गैर-यहूदियों ने, जो धार्मिकता की खोज में नहीं लगे हुए थे, धार्मिकता, अर्थात् विश्‍वास पर आधारित धार्मिकता प्राप्‍त की।</verse>
				<verse number="31">परन्‍तु इस्राएल, जो धार्मिकता की व्‍यवस्‍था के प्रति उत्‍साह दिखलाता था, व्‍यवस्‍था की परिपूर्णता तक नहीं पहुँच सका।</verse>
				<verse number="32">ऐसा क्‍यों हुआ? क्‍योंकि इस्राएली विश्‍वास पर नहीं, बल्‍कि कर्मकाण्‍ड पर निर्भर रहते थे। उनके पैर “ठोकर के पत्‍थर” से लग गये और वे गिर पड़े।</verse>
				<verse number="33">जैसे कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “देखो, मैं सियोन में ठोकर का पत्‍थर, लोगों को गिराने वाली शिला रख रहा हूँ। परन्‍तु जो उस पर विश्‍वास करता है, उसे लज्‍जित नहीं होना पड़ेगा।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! मेरी हार्दिक अभिलाषा और परमेश्‍वर से मेरी प्रार्थना यह है कि इस्राएली मुक्‍ति प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="2">मैं उनके विषय में यह साक्षी दे सकता हूँ कि उन में परमेश्‍वर के प्रति उत्‍साह है, किन्‍तु यह उत्‍साह विवेकपूर्ण नहीं है।</verse>
				<verse number="3">वे उस धार्मिकता को नहीं जानते, जिसे परमेश्‍वर चाहता है, और अपनी धार्मिकता की स्‍थापना करने में लगे रहते हैं। इसलिए उन्‍होंने परमेश्‍वर द्वारा निर्धारित धार्मिकता के अधीन रहना अस्‍वीकार किया;</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि मसीह व्‍यवस्‍था को परिपूर्णता तक पहुँचाते हैं और प्रत्‍येक विश्‍वास करने वाले को धार्मिकता प्रदान करते हैं।</verse>
				<verse number="5">मूसा व्‍यवस्‍था पर आधारित धार्मिकता के विषय में लिखते हैं, “जो मनुष्‍य इन बातों का पालन करेगा, उसे इनके द्वारा जीवन प्राप्‍त होगा।”</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु विश्‍वास पर आधारित धार्मिकता का वक्‍तव्‍य यह है, “तुम अपने मन में यह मत कहो कि कौन स्‍वर्ग जायेगा?” अर्थात् मसीह को नीचे ले आने के लिए,</verse>
				<verse number="7">अथवा “कौन अधोलोक में उतरेगा?”, अर्थात् मसीह को मृतकों में से ऊपर ले आने के लिए।</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु उस धार्मिकता का कथन क्‍या है?, “वचन तुम्‍हारे पास है, वह तुम्‍हारे मुख में और तुम्‍हारे हृदय में है।” यह विश्‍वास का वह वचन है, जिसका हम प्रचार करते हैं।</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि यदि तुम मुख से स्‍वीकार करते हो कि येशु प्रभु हैं और हृदय से विश्‍वास करते हो कि परमेश्‍वर ने उन्‍हें मृतकों में से जिलाया, तो तुम्‍हें मुक्‍ति प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="10">हृदय से विश्‍वास करने पर मनुष्‍य धार्मिक ठहरता है और मुख से स्‍वीकार करने पर उसे मुक्‍ति प्राप्‍त होती है।</verse>
				<verse number="11">धर्मग्रन्‍थ कहता है, “जो कोई उस पर विश्‍वास करता है, उसे लज्‍जित नहीं होना पड़ेगा।”</verse>
				<verse number="12">इसलिए यहूदी और यूनानी में कोई भेद नहीं है—सब का प्रभु एक ही है। वह उन सब के प्रति उदार है, जो उसकी दुहाई देते हैं;</verse>
				<verse number="13">क्‍योंकि “जो कोई प्रभु के नाम की दुहाई देगा, उसे मुक्‍ति प्राप्‍त होगी।”</verse>
				<verse number="14">परन्‍तु यदि लोगों को उस में विश्‍वास नहीं, तो वे उसकी दुहाई कैसे दे सकते हैं? यदि उन्‍होंने उसके विषय में कभी सुना नहीं, तो उस में विश्‍वास कैसे कर सकते हैं? यदि कोई प्रचारक न हो, तो वे उसके विषय में कैसे सुन सकते हैं?</verse>
				<verse number="15">और यदि वह भेजा नहीं जाये, तो कोई प्रचारक कैसे बन सकता है? धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “कल्‍याण का शुभ समाचार सुनाने वालों के चरण कितने सुन्‍दर लगते हैं!”</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु सब ने शुभ समाचार का स्‍वागत नहीं किया। नबी यशायाह कहते हैं “प्रभु! किसने हमारे सन्‍देश पर विश्‍वास किया है?”</verse>
				<verse number="17">इस प्रकार हम देखते हैं कि संदेश सुनने से विश्‍वास उत्‍पन्न होता है और जो सुनाया जाता है, वह मसीह का वचन है।</verse>
				<verse number="18">अब मैं यह पूछता हूँ: “क्‍या उन्‍होंने सुना नहीं?” उन्‍होंने अवश्‍य सुना है, क्‍योंकि “उनकी वाणी समस्‍त संसार में फैल गयी है और उनके शब्‍द पृथ्‍वी के सीमान्‍तों तक।”</verse>
				<verse number="19">मैं फिर पूछता हूँ: क्‍या इस्राएल ने वह सन्‍देश नहीं समझा? पहले तो प्रभु ने मूसा के द्वारा यह कहा, “मैं एक ऐसे राष्‍ट्र के प्रति, जो राष्‍ट्र नहीं है, तुम में ईष्‍र्या उत्‍पन्न करूँगा और एक विवेकहीन राष्‍ट्र के प्रति तुम में क्रोध उत्‍पन्न करूँगा।”</verse>
				<verse number="20">फिर यशायाह ने साहस कर प्रभु का यह कथन सुनाया, “जो मुझे नहीं खोजते थे, उन्‍होंने मुझे पाया और जो मेरे विषय में प्रश्‍न नहीं पूछते थे, उन पर मैंने अपने को प्रकट किया।”</verse>
				<verse number="21">किन्‍तु इस्राएल के विषय में नबी ने प्रभु का यह कथन सुनाया, “आज्ञा न मानने वाली एवं विद्रोही प्रजा की ओर मैं दिन भर अपने हाथ फैलाये रहा।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">इसलिए मन में यह प्रश्‍न उठता है, “क्‍या परमेश्‍वर ने अपनी प्रजा को त्‍याग दिया है?” निश्‍चय ही नहीं! मैं भी तो इस्राएली हूँ, अब्राहम के वंश का हूँ और बिन्‍यामिन के कुल का।</verse>
				<verse number="2">परमेश्‍वर ने अपनी उस प्रजा को, जिसे उसने अपनाया, नहीं त्‍यागा है। क्‍या आप नहीं जानते कि धर्मग्रन्‍थ नबी एलीयाह के विषय में क्‍या कहता है, जब वह परमेश्‍वर के सामने इस्राएल पर अभियोग लगाते हैं? —</verse>
				<verse number="3">“प्रभु! उन्‍होंने तेरे नबियों का वध किया है। उन्‍होंने तेरी वेदियों को नष्‍ट कर डाला है। मैं अकेला बच गया हूँ और वे मेरे प्राण लेना चाहते हैं।”</verse>
				<verse number="4">इस पर दिव्य वाणी ने उन से क्‍या कहा? “मैंने सात हज़ार लोगों को अपने लिए बचा रखा है, जिन्‍होंने बअल देवता के सामने घुटना नहीं टेका है।”</verse>
				<verse number="5">इसी प्रकार इस समय भी परमेश्‍वर की कृपा ने एक “अवशेष” चुना है।</verse>
				<verse number="6">यदि यह उसकी कृपा द्वारा हुआ, तो निर्वाचन लोगों के कर्मों पर आधारित नहीं है। नहीं तो कृपा, कृपा नहीं रह जाती।</verse>
				<verse number="7">तो इसका निष्‍कर्ष क्‍या है? इस्राएल जिस बात की खोज में था, उसे नहीं पा सका, किन्‍तु चुने हुए लोगों ने उसे पा लिया और शेष लोगों का हृदय कठोर बन गया।</verse>
				<verse number="8">जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है — “परमेश्‍वर ने उनकी बुद्धि को जड़ बना दिया। उसने उन्‍हें ऐसी आँखे दे दीं, जो देखती नहीं और ऐसे कान, जो सुनते नहीं और उनकी यह दशा आज तक बनी हुई है।”</verse>
				<verse number="9">और दाऊद कहते हैं, “उनका भोजन उनके लिए फन्‍दा और जाल बने; वह उनके लिए पतन और दण्‍ड का कारण हो।</verse>
				<verse number="10">उनकी आँखें धुँधली पड़ जायें, जिससे वे देख न सकें। तू उनकी कमर सदा झुकाये रख।”</verse>
				<verse number="11">पर मैं पूछता हूँ: “क्‍या यहूदी ठोकर लगने के कारण सदा के लिए पतित हो गये हैं?” निश्‍चय ही नहीं! उनके अपराध के कारण ही गैर-यहूदियों को मुक्‍ति उपलब्‍ध है, जिससे यहूदी मुक्‍ति प्राप्‍त करने के लिए उनसे स्‍पर्धा करें।</verse>
				<verse number="12">जब यहूदियों के अपराध तथा उनकी अपूर्णता से समस्‍त गैर-यहूदी संसार की समृद्धि हो गयी है, तो उनकी परिपूर्णता से क्‍या कुछ नहीं होगा!</verse>
				<verse number="13">मैं आप गैर-यहूदियों से यह कहता हूँ। मैं तो गैर-यहूदियों में प्रचार करने भेजा गया और इस धर्मसेवा पर गर्व भी करता हूँ।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु मैं अपने सजातियों में प्रतिस्‍पर्धा उत्‍पन्न करने की, और इस प्रकार उन में कुछ लोगों का उद्धार करने की आशा भी रखता हूँ;</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि यदि उनके परित्‍याग के फलस्‍वरूप परमेश्‍वर के साथ संसार का मेल हो गया है, तो उनके स्‍वीकार का परिणाम क्‍या होगा? मृतकों के लिए जीवन!</verse>
				<verse number="16">यदि गुंधे हुए आटे का पहला पेड़ा पवित्र है, तो सारा गुंधा हुआ आटा पवित्र है और यदि जड़ पवित्र है, तो डालियाँ भी पवित्र हैं।</verse>
				<verse number="17">यदि कुछ डालियाँ तोड़ कर अलग कर दी गयी हैं और तुम, ओ गैर-यहूदियो! जो जंगली जैतून हो, उनकी जगह पर कलम लगाये गये और जैतून की जड़ तथा उसके रस-भंडार के भागीदार बने,</verse>
				<verse number="18">तो तुम अपने को डालियों से बढ़ कर न समझो। यदि तुम गर्व करना चाहते हो, तो याद रखो कि तुम जड़ को नहीं संभालते, बल्‍कि जड़ तुम को संभालती है।</verse>
				<verse number="19">तुम कहोगे, “डालियाँ इसलिए काट कर अलग कर दी गयीं कि मुझे कलम लगाया जाये।”</verse>
				<verse number="20">ठीक है, वे अविश्‍वास के कारण काट कर अलग कर दिये गये और तुम विश्‍वास के बल पर अपने स्‍थान पर बने हुए हो। अतएव घमण्‍ड न करो, वरन् सावधान रहो।</verse>
				<verse number="21">यदि परमेश्‍वर ने मूल डालियों पर दया नहीं की, तो वह तुम पर भी दया नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="22">परमेश्‍वर की दयालुता और कठोरता, दोनों पर विचार करो: पतित लोगों के प्रति उसकी कठोरता है और तुम्‍हारे प्रति उसकी ईश्‍वरीय दयालुता। शर्त यह है कि तुम उसकी दयालुता के योग्‍य बने रहो। नहीं तो तुम भी काट कर अलग कर दिये जाओगे।</verse>
				<verse number="23">दूसरी ओर, यदि वे अपने अविश्‍वास में बने नहीं रहेंगे, तो वे भी कलम लगाये जायेंगे; क्‍योंकि परमेश्‍वर उन्‍हें फिर कलम लगाने में समर्थ है।</verse>
				<verse number="24">यदि तुम प्रकृति से जंगली जैतून की डालियाँ हो और उस से कट कर अपनी प्रकृति के विरुद्ध असली जैतून में कलम लगाये गये हो, तो वे कहीं अधिक सुगमता से अपनी प्रकृति के अनुकूल अपने निजी जैतून में कलम लगाये जा सकेंगे।</verse>
				<verse number="25">भाइयो और बहिनो! कहीं ऐसा न हो कि आप अपने को बहुत बुद्धिमान समझ बैठें। इसलिए मैं आप लोगों पर यह रहस्‍य प्रकट करना चाहता हूँ—इस्राएल का एक भाग तब तक अन्‍धा बना रहेगा, जब तक गैर-यहूदियों की पूरी जनसंख्‍या का प्रवेश न हो जाये।</verse>
				<verse number="26">ऐसा हो जाने पर सम्‍पूर्ण इस्राएल को मुक्‍ति प्राप्‍त होगी। जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “सियोन में मुक्‍तिदाता का आगमन होगा और वह याकूब से अधर्म को दूर कर देगा।</verse>
				<verse number="27">जब मैं उनके पाप हर लूँगा, तो यह उनके लिए मेरा विधान होगा।”</verse>
				<verse number="28">शुभ समाचार की दृष्‍टि से, वे तो आप गैर-यहूदियों के कारण परमेश्‍वर के शत्रु हैं; किन्‍तु निर्वाचन की दृष्‍टि से, वे पूर्वजों के कारण परमेश्‍वर के कृपापात्र हैं;</verse>
				<verse number="29">क्‍योंकि परमेश्‍वर न तो अपने वरदान वापस लेता और न अपना आह्‍वान टाल देता है।</verse>
				<verse number="30">जिस तरह आप लोग पहले परमेश्‍वर की अवज्ञा करते थे और अब, यहूदियों की अवज्ञा के कारण, परमेश्‍वर के कृपापात्र बन गए हैं,</verse>
				<verse number="31">उसी तरह उन्‍होंने अब परमेश्‍वर की अवज्ञा की, ताकि आपके कृपापात्र बनने के कारण वे भी दया प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="32">परमेश्‍वर ने सब को अवज्ञा के पाप में फँसने दिया, क्‍योंकि वह सब पर दया दिखाना चाहता था।</verse>
				<verse number="33">अहा! कितना अगाध है परमेश्‍वर का वैभव, बुद्धि और ज्ञान! कितने दुर्बोध हैं उसके निर्णय! कितने रहस्‍यमय हैं उसके मार्ग!</verse>
				<verse number="34">जैसा धर्मग्रंथ में कहा गया, “प्रभु का मन कौन जान सका? उसका परामर्शदाता कौन हुआ?</verse>
				<verse number="35">किसने परमेश्‍वर को कभी कुछ दिया है, जो वह बदले में कुछ पाने का दावा कर सके?”</verse>
				<verse number="36">सब कुछ परमेश्‍वर से, परमेश्‍वर के द्वारा तथा परमेश्‍वर के लिए है। उसी की युगयुगों तक महिमा हो! आमेन!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">अत:, भाइयो और बहिनो! मैं परमेश्‍वर की दया के नाम पर अनुरोध करता हूँ कि आप जीवन्‍त, पवित्र तथा सुग्राह्य बलि के रूप में अपने को परमेश्‍वर के प्रति अर्पित करें; यही आपकी आत्‍मिक उपासना है।</verse>
				<verse number="2">आप इस संसार के अनुरूप आचरण न करें, बल्‍कि सब कुछ नयी दृष्‍टि से देखें और अपना स्‍वभाव बदल लें। इस प्रकार आप जान जायेंगे कि परमेश्‍वर क्‍या चाहता है और उसकी दृष्‍टि में क्‍या भला, सुग्राह्य तथा सर्वोत्तम है।</verse>
				<verse number="3">उस कृपा के अधिकार से, जो मुझे प्राप्‍त हुई है, मैं आप लोगों में हर एक से यह कहता हूँ: अपने को औचित्‍य से अधिक महत्व मत दीजिए। परमेश्‍वर द्वारा प्रदत्त विश्‍वास की मात्रा के अनुरूप हर एक को अपने विषय में सन्‍तुलित विचार रखना चाहिए।</verse>
				<verse number="4">जिस प्रकार हमारे एक शरीर में अनेक अंग होते हैं और सब अंगों का कार्य एक नहीं होता,</verse>
				<verse number="5">उसी प्रकार हम अनेक होते हुए भी मसीह में एक ही शरीर और एक-दूसरे के अंग होते हैं।</verse>
				<verse number="6">हम को प्राप्‍त अनुग्रह के अनुसार हमारे वरदान भी भिन्न-भिन्न होते हैं। हमें नबूवत का वरदान मिला, तो विश्‍वास के अनुरूप उसका उपयोग करें;</verse>
				<verse number="7">सेवा-कार्य का वरदान मिला, तो सेवा-कार्य में लगे रहें। शिक्षक शिक्षा देने में और</verse>
				<verse number="8">उपदेशक उपदेश देने में लगे रहें। दान देने वाला उदारता से दे, अधिकारी यत्‍नपूर्वक नेतृत्‍व करे और परोपकारक सहर्ष परोपकार करे।</verse>
				<verse number="9">आप लोगों का प्रेम निष्‍कपट हो। आप बुराई से घृणा करें तथा भलाई में लगे रहें।</verse>
				<verse number="10">आप सच्‍चे भाई-बहिनों की तरह एक दूसरे को हृदय से प्‍यार करें। हर व्यक्‍ति दूसरों को अपने से श्रेष्‍ठ माने।</verse>
				<verse number="11">आप लोग प्रयत्‍न करने में आलसी न हों, आध्‍यात्‍मिक उत्‍साह से पूर्ण रहें और प्रभु की सेवा करें।</verse>
				<verse number="12">आप आशावान हों और आनन्‍द मनाएं। आप संकट में धैर्य रखें तथा प्रार्थना में लगे रहें,</verse>
				<verse number="13">सन्‍तों की आवश्‍यकताओं के लिए दान दिया करें और अतिथियों की सेवा करें।</verse>
				<verse number="14">अपने अत्‍याचारियों के लिए आशीर्वाद माँगें—हाँ, आशीर्वाद, न कि अभिशाप!</verse>
				<verse number="15">आनन्‍द मनाने वालों के साथ आनन्‍द मनायें, रोने वालों के साथ रोयें।</verse>
				<verse number="16">आपस में मेल-मिलाप का भाव बनाये रखें। घमण्‍डी न बनें, बल्‍कि दीन-दु:खियों से मिलते-जुलते रहें। अपने आप को बुद्धिमान् न समझें।</verse>
				<verse number="17">बुराई के बदले बुराई नहीं करें। जो बातें सब मनुष्‍यों की दृष्‍टि में सात्‍विक हैं, उन्‍हें अपना लक्ष्य बनाएँ ।</verse>
				<verse number="18">जहाँ तक हो सके, अपनी ओर से सब के साथ शान्‍तिपूर्ण संबंध रखें।</verse>
				<verse number="19">प्रिय भाइयो और बहिनो! आप स्‍वयं बदला न लें, बल्‍कि उसे परमेश्‍वर के प्रकोप पर छोड़ दें; क्‍योंकि धर्मग्रंथ में लिखा है: “प्रभु कहता है: प्रतिशोध लेना मेरा काम है, मैं ही बदला लूंगा।”</verse>
				<verse number="20">परंतु यह भी लिखा है, “यदि आपका शत्रु भूखा है, तो उसे भोजन खिलायें और यदि वह प्‍यासा है, तो उसे पानी पिलायें; क्‍योंकि ऐसा करने से वह आपके प्रेमपूर्ण व्‍यवहार से पानी-पानी हो जाएगा ।”</verse>
				<verse number="21">आप बुराई से हार न मानें, बल्‍कि भलाई द्वारा बुराई पर विजय प्राप्‍त करें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">प्रत्‍येक व्यक्‍ति शासन के अधिकारियों के अधीन रहे, क्‍योंकि परमेश्‍वर की अनुमति से ही अधिकार दिया जाता है और वर्तमान अधिकारों की व्‍यवस्‍था परमेश्‍वर की ओर से है।</verse>
				<verse number="2">इसलिए जो ऐसे अधिकार का विरोध करता है, वह परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था के विरुद्ध विद्रोह करता है और विद्रोही अपने सिर पर दण्‍डाज्ञा बुलाते हैं।</verse>
				<verse number="3">शासक सत्‍कर्म करने वालों में नहीं, बल्‍कि कुकर्म करने वालों में भय उत्‍पन्न करते हैं। क्‍या तुम अधिकारियों के भय से मुक्‍त रहना चाहते हो? तो सत्‍कर्म करते रहो और वे तुम्‍हारी प्रशंसा करेंगे,</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि वे तुम्‍हारी भलाई के लिए परमेश्‍वर के सेवक हैं। किन्‍तु यदि तुम कुकर्म करते हो, तो उन से अवश्‍य डरो; क्‍योंकि वे व्‍यर्थ ही तलवार नहीं बाँधते। वे परमेश्‍वर के सेवक हैं और उसके प्रकोप का साधन होकर कुकर्मियों को दण्‍ड देते हैं।</verse>
				<verse number="5">इसलिए न केवल प्रकोप से बचने के लिए, बल्‍कि अन्‍त:करण के कारण भी आप को अधिकारियों के अधीन रहना चाहिए।</verse>
				<verse number="6">आप लोग इसीलिए राजकर चुकाते हैं। अधिकारीगण परमेश्‍वर के जनसेवक हैं और वे अपनी इस सेवा में लगे रहते हैं।</verse>
				<verse number="7">आप सब के प्रति अपना कर्त्तव्‍य पूरा करें। जिसे राजकर देना चाहिए, उसे राजकर दिया करें। जिसे चुंगी देनी चाहिए, उसे चुंगी दिया करें। जिस पर श्रद्धा रखनी चाहिए, उस पर श्रद्धा रखें और जिसे सम्‍मान देना चाहिए, उसे सम्‍मान दें।</verse>
				<verse number="8">पारस्‍परिक प्रेम का ऋण छोड़ कर और किसी बात में किसी के ऋणी न बनें। जो दूसरों को प्‍यार करता है, उसने व्‍यवस्‍था का पूर्ण रूप से पालन किया है।</verse>
				<verse number="9">उदाहरणार्थ, ‘व्‍यभिचार मत करो, हत्‍या मत करो, चोरी मत करो, लालच मत करो’—इनका तथा अन्‍य सभी दूसरी आज्ञाओं का सारांश यह है: अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम करो।</verse>
				<verse number="10">प्रेम पड़ोसी के साथ अन्‍याय नहीं करता। इसलिए जो प्रेम करता है, वह व्‍यवस्‍था को परिपूर्ण करता है।</verse>
				<verse number="11">आप समय पहचानते हैं। आप जानते हैं कि नींद से जागने की घड़ी आ गयी है। जिस समय हमने विश्‍वास किया था, उस समय की अपेक्षा अब हमारी मुक्‍ति अधिक निकट है।</verse>
				<verse number="12">रात प्राय: बीत चुकी है, दिन निकलने को है; इसलिए हम, अन्‍धकार के कर्मों को त्‍याग कर, ज्‍योति के शस्‍त्र धारण कर लें।</verse>
				<verse number="13">हम दिन के योग्‍य सदाचरण करें। हम रंगरेलियों और नशेबाजी, व्‍यभिचार और भोगविलास, झगड़े और ईष्‍र्या से दूर रहें।</verse>
				<verse number="14">आप प्रभु येशु मसीह को धारण करें और शरीर की वासनाएँ तृप्‍त करने का विचार छोड़ दें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">यदि कोई विश्‍वास में दुर्बल है, तो आप उसकी पापशंकाओं पर विवाद किये बिना उसका स्‍वागत करें।</verse>
				<verse number="2">कोई व्यक्‍ति मानता है कि उसे हर प्रकार का भोजन करने की अनुमति है, जब कि जिसका विश्‍वास दुर्बल है, वह साग-सब्‍जी ही खाता है।</verse>
				<verse number="3">खाने वाले व्यक्‍ति शाकाहारी को तुच्‍छ न समझे और शाकाहारी खाने वाले व्यक्‍ति को दोषी नहीं माने,क्‍योंकि परमेश्‍वर ने उसे अपनाया है।</verse>
				<verse number="4">दूसरे के सेवक पर दोष लगाने वाले तुम कौन हो? उसका दृढ़ बना रहना या पतित हो जाना उसके अपने स्‍वामी से सम्‍बन्‍ध रखता है और वह अवश्‍य दृढ़ बना रहेगा; क्‍योंकि उसका प्रभु उसे दृढ़ बनाये रखने में समर्थ है।</verse>
				<verse number="5">कोई एक दिन को दूसरे दिन से श्रेष्‍ठ मानता है, जब कि कोई सब दिनों को बराबर समझता है। हर व्यक्‍ति इसके सम्‍बन्‍ध में अपनी-अपनी धारणा बना ले।</verse>
				<verse number="6">जो किसी दिन को शुभ मानता है, वह उसे प्रभु के नाम पर शुभ मानता है और जो खाता है, वह प्रभु के नाम पर खाता है; क्‍योंकि वह परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देता है। जो परहेज़ करता है, वह प्रभु के नाम पर परहेज़ करता है, और वह भी परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देता है।</verse>
				<verse number="7">कारण, हम में कोई न तो अपने लिए जीता है और न अपने लिए मरता है।</verse>
				<verse number="8">यदि हम जीते रहते हैं, तो प्रभु के लिए जीते हैं और यदि मरते हैं, तो प्रभु के लिए मरते हैं। इस प्रकार हम चाहे जीते रहें या मर जायें, हम प्रभु के ही हैं।</verse>
				<verse number="9">मसीह इसलिए मर गये और जी उठे कि वह मृतकों तथा जीवितों, दोनों के प्रभु हो जायें।</verse>
				<verse number="10">तो तुम क्‍यों अपने भाई अथवा बहिन का न्‍याय करते हो? तुम क्‍यों अपने भाई अथवा बहिन को तुच्‍छ समझते हो? हम-सब परमेश्‍वर के न्‍यायासन के सामने खड़े होंगे,</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है— “प्रभु यह कहता है: मैं स्‍वयं अपने जीवन की शपथ लेता हूँ; हर एक मनुष्‍य मेरे सम्‍मुख घुटना टेकेगा। प्रत्‍येक जीभ मुझ-परमेश्‍वर की स्‍तुति करेगी ।”</verse>
				<verse number="12">इस से स्‍पष्‍ट है कि हम में हर एक को अपने-अपने कर्मों का लेखा परमेश्‍वर को देना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="13">इसलिए अब से हम एक-दूसरे पर दोष लगाना छोड़ दें; हम यह निश्‍चय कर लें कि अपने भाई अथवा बहिन के मार्ग में न तो रोड़ा अटकायेंगे और न जाल बिछाएँगे।</verse>
				<verse number="14">मैं जानता हूँ और प्रभु येशु का शिष्‍य होने के नाते मेरा विश्‍वास है कि कोई भी वस्‍तु अपने में अशुद्ध नहीं है; किन्‍तु यदि कोई यह समझता है कि अमुक वस्‍तु अशुद्ध है, तो वह उसके लिए अशुद्ध हो जाती है।</verse>
				<verse number="15">यदि तुम अपने भोजन के कारण अपने भाई अथवा बहिन को दु:ख देते हो, तो तुम प्रेम-मार्ग पर नहीं चलते। जिस मनुष्‍य के लिए मसीह मर गये हैं, तुम अपने भोजन के कारण उसके विनाश का कारण न बनो।</verse>
				<verse number="16">हमारी दृष्‍टि में जो भला है, वह निन्‍दा का विषय न बने;</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि परमेश्‍वर का राज्‍य खाने-पीने का नहीं, बल्‍कि वह धार्मिकता, शान्‍ति और आनन्‍द का विषय है, जो पवित्र आत्‍मा से प्राप्‍त होते हैं।</verse>
				<verse number="18">जो इन बातों द्वारा मसीह की सेवा करता है, वह परमेश्‍वर को प्रिय और मनुष्‍यों द्वारा सम्‍मानित है।</verse>
				<verse number="19">हम ऐसी बातों में लगे रहें, जिन से शान्‍ति को बढ़ावा मिलता है और जिनके द्वारा हम एक-दूसरे का निर्माण कर सकें।</verse>
				<verse number="20">भोजन के कारण परमेश्‍वर की कृति का विनाश मत करो। यह सच है कि सब कुछ अपने में शुद्ध है, किन्‍तु भोजन द्वारा दूसरे के मार्ग में रोड़े अटकाना बुरा है।</verse>
				<verse number="21">उत्तम तो यह है कि मांस-मदिरा का सेवन न किया जाए, और न अन्‍य कोई ऐसा कार्य किया जाए जिससे तुम्‍हारा भाई अथवा बहिन पथभ्रष्‍ट हो।</verse>
				<verse number="22">तुम परमेश्‍वर के सामने अपनी धारणा अपने तक सीमित रखो। धन्‍य है वह, जिसका अन्त:करण उसे दोषी नहीं मानता, जब वह अपनी धारणा के अनुसार आचरण करता है!</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु जो खाने के विषय में सन्‍देह करता है और तब भी खाता है, वह दोषी है; क्‍योंकि उसका यह कार्य विश्‍वास के अनुसार नहीं है, और जो कार्य विश्‍वास के अनुसार नहीं है, वह पाप है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">हम लोगों को, जो समर्थ हैं, अपनी सुख-सुविधा का नहीं, बल्‍कि दुर्बलों की कमजोरियों का ध्‍यान रखना चाहिए।</verse>
				<verse number="2">हम में प्रत्‍येक को अपने पड़ोसी की भलाई तथा चरित्र-निर्माण के लिए उसकी सुख-सुविधा का ध्‍यान रखना चाहिए।</verse>
				<verse number="3">मसीह ने भी अपने सुख का ध्‍यान नहीं रखा। जैसा कि धर्मग्रंथ में लिखा है, “तेरी निन्‍दा करने वालों ने मेरी निन्‍दा की है।”</verse>
				<verse number="4">धर्मग्रन्‍थ में जो कुछ पहले लिखा गया था, वह हमारी शिक्षा के लिए लिखा गया था, ताकि हमें उस से धैर्य तथा सांत्‍वना मिलती रहे और इस प्रकार हम अपनी आशा बनाये रख सकें।</verse>
				<verse number="5">परमेश्‍वर ही धैर्य तथा सांत्‍वना का स्रोत है। वह आप लोगों को यह वरदान दे कि आप येशु मसीह की शिक्षा के अनुसार आपस में मेल-मिलाप का भाव बनाए रखें,</verse>
				<verse number="6">जिससे आप सब मिलकर एक स्‍वर से हमारे प्रभु येशु मसीह के पिता, परमेश्‍वर की स्‍तुति करते रहें।</verse>
				<verse number="7">जिस प्रकार मसीह ने हमें परमेश्‍वर की महिमा के लिए अपनाया, उसी प्रकार आप एक-दूसरे को भ्रातृभाव से अपनायें।</verse>
				<verse number="8">मैं यह कहना चाहता हूँ कि मसीह यहूदियों के सेवक इसलिए बने कि वह, पूर्वजों को दी गयी प्रतिज्ञाएँ पूरी कर, परमेश्‍वर की सत्‍यप्रतिज्ञता प्रमाणित करें</verse>
				<verse number="9">और इसलिए भी कि गैर-यहूदी, परमेश्‍वर की दया प्राप्‍त कर, उसकी स्‍तुति करें। जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “इस कारण मैं अन्‍य-जातियों के बीच तेरी स्‍तुति करूँगा और तेरे नाम की महिमा का गीत गाऊंगा।”</verse>
				<verse number="10">धर्मग्रन्‍थ यह भी कहता है, “ओ राष्‍ट्रो! परमेश्‍वर की प्रजा के साथ आनन्‍द मनाओ।”</verse>
				<verse number="11">और फिर यह, “हे समस्‍त राष्‍ट्रो! प्रभु की स्‍तुति करो। सभी जातियाँ प्रभु की स्‍तुति करें।”</verse>
				<verse number="12">और नबी यशायाह भी यह कहते हैं, “यिशय का वंश-मूल प्रकट होगा, राष्‍ट्रों पर शासन करने के लिए उसका उत्‍थान होगा और राष्‍ट्र उसी की आशा करेंगे।”</verse>
				<verse number="13">आशा का स्रोत, परमेश्‍वर आप लोगों को विश्‍वास द्वारा प्रचुर आनन्‍द और शान्‍ति प्रदान करे, जिससे पवित्र आत्‍मा के सामर्थ्य से आप लोगों की आशा परिपूर्ण हो।</verse>
				<verse number="14">मेरे भाइयो और बहिनो! मुझे दृढ़ विश्‍वास है कि आप लोग, सद्भाव और हर प्रकार के ज्ञान से परिपूर्ण हो कर, एक-दूसरे को सत्‍परामर्श देने योग्‍य हैं।</verse>
				<verse number="15">फिर भी कुछ बातों का स्‍मरण दिलाने के लिए मैंने आप को निस्‍संकोच हो कर लिखा है। परमेश्‍वर से मुझे यह अनुग्रह मिला</verse>
				<verse number="16">कि मैं, गैर-यहूदियों को लिए येशु मसीह का जन्‍म-सेवक बनकर, परमेश्‍वर के शुभ समाचार की सेवा पुरोहित के रूप में करूँ, जिससे गैर-यहूदी, पवित्र आत्‍मा द्वारा पवित्र किये जाने के बाद, परमेश्‍वर को अर्पित और सुग्राह्य हो जायें।</verse>
				<verse number="17">इसलिए मैं येशु मसीह के कारण ही परमेश्‍वर की सेवा पर गौरव कर सकता हूँ।</verse>
				<verse number="18">मैं केवल उन बातों की चर्चा करने का साहस करूँगा, जिन्‍हें मसीह ने गैर-यहूदियों को विश्‍वास की अधीनता स्‍वीकार करने के लिए मेरे द्वारा वचन और कर्म से,</verse>
				<verse number="19">शक्‍तिशाली चिह्‍नों और चमत्‍कारों से और परमेश्‍वर के आत्‍मा के सामर्थ्य से सम्‍पन्न किया है। मैंने यरूशलेम और उसके आसपास के प्रदेश से ले कर इल्‍लुरिकुम तक मसीह के शुभ-समाचार का प्रचार-कार्य पूरा किया है।</verse>
				<verse number="20">इस में मैंने एक बात का विशेष ध्‍यान रखा। मैंने कभी वहां शुभसमाचार का प्रचार नहीं किया, जहाँ मसीह का नाम सुनाया जा चुका था; क्‍योंकि मैं दूसरों द्वारा डाली हुई नींव पर निर्माण करना नहीं चाहता था,</verse>
				<verse number="21">बल्‍कि धर्मग्रन्‍थ का यह कथन पूरा करना चाहता था, “जिन्‍हें कभी उसका सन्‍देश नहीं मिला था, वे उसके दर्शन करेंगे और जिन्‍होंने कभी उसके विषय में नहीं सुना, वे समझेंगे।”</verse>
				<verse number="22">यही कारण है कि अब तक आप लोगों के यहाँ मेरे आगमन में बराबर बाधा पड़ी है।</verse>
				<verse number="23">अब तो इधर के प्रदेशों में मेरा कोई कार्यक्षेत्र नहीं रहा और मैं कई वर्षों से चाह रहा हूँ कि</verse>
				<verse number="24">स्‍पेन देश जाते समय आप लोगों के यहाँ आऊं। मुझे आशा है कि मैं उस यात्रा में आप लोगों के दर्शन करूँगा और कुछ समय तक आपकी संगति का लाभ उठाने के बाद आप लोगों की सहायता से स्‍पेन की यात्रा कर सकूँगा।</verse>
				<verse number="25">मैं अब सन्‍तों की सेवा में यरूशलेम जा रहा हूँ।</verse>
				<verse number="26">क्‍योंकि मकिदुनिया तथा यूनान की कलीसियाओं ने यह शुभ संकल्‍प किया है कि वे सहभागिता के रूप में यरूशलेम के गरीब संतों के लिए कुछ सहायता भेजें।</verse>
				<verse number="27">उनका यह संकल्‍प उचित ही है—वास्‍तव में वे यरूशलेम के सन्‍तों के ऋणी भी हैं, क्‍योंकि यदि गैर-यहूदी लोग यहूदियों की आध्‍यात्‍मिक सम्‍पत्ति के भागी बने, तो गैर-यहूदियों को अपनी लौकिक सम्‍पत्ति से उनकी सार्वजनिक सेवा करना चाहिए।</verse>
				<verse number="28">यह कार्य समाप्‍त कर, अर्थात् यह दान विधिवत् उनके हाथों मैं सौंपने के बाद, मैं आप लोगों के यहाँ हो कर स्‍पेन जाऊंगा।</verse>
				<verse number="29">मुझे विश्‍वास है कि जब मैं आपके यहाँ आऊंगा, तो मसीह का परिपूर्ण आशीर्वाद लिये आऊंगा।</verse>
				<verse number="30">भाइयो और बहिनो! हमारे प्रभु येशु मसीह और पवित्र आत्‍मा के प्रेम के नाम पर मैं आप लोगों से अनुरोध करता हूँ कि आप मेरे लिए परमेश्‍वर से संघर्षमय प्रार्थना करने में मेरा साथ देते रहें,</verse>
				<verse number="31">जिससे मैं यहूदा प्रदेश के अविश्‍वासियों से बचा रहूँ और जिस सेवा-कार्य के लिए मैं यरूशलेम जा रहा हूँ, वह वहाँ के संतों को सुग्राह्य हो</verse>
				<verse number="32">और मैं आनन्‍द के साथ आप लोगों के यहाँ पहुँच कर परमेश्‍वर की इच्‍छानुसार आप लोगों की संगति में विश्राम कर सकूँ।</verse>
				<verse number="33">शान्‍ति का परमेश्‍वर आप सब के साथ रहे। आमेन!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">मैं किंख्रेअय नगर की कलीसिया की धर्म-सेविका, हमारी बहिन फीबे के लिए आप लोगों से निवेदन करता हूँ।</verse>
				<verse number="2">आप प्रभु में उसका सन्‍तों के योग्‍य स्‍वागत करें, और यदि उसे आपकी आवश्‍यकता हो, तो हर प्रकार से उसकी सहायता करें; क्‍योंकि उसने बहुतों की और मेरी भी बड़ी सहायता की है।</verse>
				<verse number="3">येशु मसीह में अपने दोनों सहयोगी प्रिस्‍का और अिक्‍वला को नमस्‍कार,</verse>
				<verse number="4">जिन्‍होंने मेरे प्राण बचाने के लिए अपना सिर दाँव पर रख दिया। मैं ही नहीं, बल्‍कि गैर-यहूदियों की सब कलीसियाएँ उनका आभार मानती हैं।</verse>
				<verse number="5">उनके घर में एकत्र होने वाली कलीसिया को नमस्‍कार। मसीह के निमित्त आसिया के “प्रथम फल”, मेरे प्रिय इपैनितुस को नमस्‍कार</verse>
				<verse number="6">और मरियम को भी, जिसने आप लोगों के लिए इतना कठिन परिश्रम किया।</verse>
				<verse number="7">मेरे सम्‍बन्‍धियों और बन्‍दीगृह में मेरे साथियों अन्‍द्रोनिकुस और बहिन युनियास को नमस्‍कार। ये प्रेरितों में प्रतिष्‍ठित हैं और मुझ से पहले मसीह के शिष्‍य बने थे।</verse>
				<verse number="8">प्रभु में मेरे प्रिय अमप्‍लियातुस को नमस्‍कार।</verse>
				<verse number="9">मसीह में हमारे सहयोगी उरबानुस और मेरे प्रिय स्‍ताखुस को नमस्‍कार।</verse>
				<verse number="10">मसीह के सुयोग्‍य सेवक अपिल्‍लैस को और अरिस्‍तोबुलुस के परिवार को नमस्‍कार।</verse>
				<verse number="11">मेरे सम्‍बन्‍धी हेरोदियोन को और नरकिस्‍सुस के परिवार को नमस्‍कार, जो प्रभु में हैं।</verse>
				<verse number="12">प्रभु की सेवा में परिश्रम करने वाली त्रूफैना और त्रुफ़ोसा को नमस्‍कार। प्रिय पिरसिस को नमस्‍कार, जिसने प्रभु की सेवा में बहुत परिश्रम किया है।</verse>
				<verse number="13">प्रभु के कृपापात्र रूफुस और उसकी माता को, जो मेरी भी माता है, नमस्‍कार।</verse>
				<verse number="14">असुंक्रितुस, फ्‍लेगोन, हिरमेस, पत्रुबास, हिरमास और उनके साथ रहने वाले भाइयों को नमस्‍कार।</verse>
				<verse number="15">फिलोलुगुस और युलिया, नेरेउस और उसकी बहिन, और उलुंपास तथा उनके साथ रहने वाले सभी सन्‍तों को नमस्‍कार।</verse>
				<verse number="16">शान्‍ति के पवित्र चुम्‍बन से एक दूसरे का अभिवादन कीजिए। मसीह की सब कलीसियाएँ आप लोगों को नमस्‍कार कहती हैं।</verse>
				<verse number="17">भाइयो और बहिनो! मैं आप लोगों से अनुरोध करता हूँ कि आप उन लोगों से सावधान रहें, जो फूट डालते और दूसरों के लिए पाप का कारण बनते हैं। इस प्रकार का व्‍यवहार उस शिक्षा से मेल नहीं खाता, जो आप को मिली है। आप ऐसे लोगों से दूर रहें।</verse>
				<verse number="18">वे हमारे प्रभु मसीह की सेवा नहीं, बल्‍कि अपने पेट की पूजा करते हैं। वे चिकनी-चुपड़ी और खुशामद-भरी बातों से भोले-भाले लोगों को भुलावे में डालते हैं।</verse>
				<verse number="19">विश्‍वास के प्रति आप लोगों की आज्ञाकारिता की चर्चा सर्वत्र फैल गयी है—यह मेरे लिए आनन्‍द का विषय है। मैं चाहता हूँ कि आप भलाई में निपुण और बुराई के विषय में अनजान रहें।</verse>
				<verse number="20">शान्‍ति का परमेश्‍वर शीघ्र ही शैतान को आपके पैरों तले कुचल देगा। हमारे प्रभु येशु की कृपा आप लोगों पर बनी रहे।</verse>
				<verse number="21">मेरा सहयोगी तिमोथी और मेरे सम्‍बन्‍धी लूकियुस, यासोन और सोसिपत्रुस आप को नमस्‍कार कहते हैं।</verse>
				<verse number="22">मैं, तेरतियुस, जिसने यह पत्र लिपिबद्ध किया, प्रभु में आप लोगों को नमस्‍कार कहता हूँ।</verse>
				<verse number="23">मेरा और समस्‍त कलीसिया का आतिथ्‍य-सत्‍कार करने वाला गायुस, इस नगर का कोषाध्‍यक्ष एरास्‍तुस और भाई क्‍वार्तुस आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं। [</verse>
				<verse number="24">हमारे प्रभु येशु मसीह की कृपा आप सब पर बनी रहे। आमेन।]</verse>
				<verse number="25">उस परमेश्‍वर की स्‍तुति हो, जो आप लोगों को मेरे शुभसमाचार तथा येशु मसीह के संदेश के अनुसार सुदृढ़ रखने में समर्थ है। यह शुभसंदेश उस रहस्‍य का उद्घाटन है, जो युगों से छिपा हुआ था,</verse>
				<verse number="26">परन्‍तु अब प्रकाशित हो गया है। यह नबियों के ग्रंथों द्वारा, शाश्‍वत परमेश्‍वर के आदेशानुसार, सब जातियों में उद्घोषित किया गया है, जिससे वे विश्‍वास की अधीनता स्‍वीकार करें।</verse>
				<verse number="27">उसी एकमात्र ज्ञानस्‍वरूप परमेश्‍वर की, येशु मसीह द्वारा, युगयुगों तक महिमा हो। आमेन।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="46">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">कुरिन्‍थुस नगर में परमेश्‍वर की कलीसिया के नाम पौलुस का, जो परमेश्‍वर की इच्‍छा द्वारा येशु मसीह का प्रेरित होने के लिए बुलाया गया है, और भाई सोस्‍थेनेस का पत्र।</verse>
				<verse number="2">आप लोग येशु मसीह द्वारा पवित्र किये गये हैं और उन सब के साथ सन्‍त बनने के लिए बुलाये गये हैं, जो कहीं भी हमारे प्रभु येशु मसीह-अर्थात अपने तथा हमारे प्रभु-का नाम लेते हैं।</verse>
				<verse number="3">हमारा पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह आप लोगों को अनुग्रह तथा शान्‍ति प्रदान करें।</verse>
				<verse number="4">आप को येशु मसीह द्वारा परमेश्‍वर का अनुग्रह प्राप्‍त हुआ है। इसके लिए मैं अपने परमेश्‍वर को निरन्‍तर धन्‍यवाद देता हूँ।</verse>
				<verse number="5">मसीह का संदेश आपके बीच इस प्रकार दृढ़ हो गया है कि आप मसीह से संयुक्‍त हो कर, अभिव्यक्‍ति और ज्ञान के सब प्रकार के वरदानों से सम्‍पन्न हो गये हैं।</verse>
				<verse number="6"></verse>
				<verse number="7">अत: आप में किसी कृपादान की कमी नहीं है और अब आप हमारे प्रभु येशु मसीह के प्रकट होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर अन्‍त तक आप लोगों को विश्‍वास में सुदृढ़ बनाये रखेगा, जिससे आप हमारे प्रभु येशु मसीह के दिन निर्दोष पाये जायें।</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर सत्‍यप्रतिज्ञ है। उसी ने आप लोगों को अपने पुत्र हमारे प्रभु येशु मसीह के सहभागी बनने के लिए बुलाया है।</verse>
				<verse number="10">भाइयो और बहिनो! हमारे प्रभु येशु मसीह के नाम पर मैं आप लोगों से यह अनुरोध करता हूँ-आप लोग एकमत हो कर दलबन्‍दी से दूर रहें। आप एक-दूसरे से मेल-मिलाप करें और हृदय तथा मन से पूर्ण रूप से एक हो जायें।</verse>
				<verse number="11">ओ मेरे भाइयो-बहिनो! खलोए के घर वालों से मुझे पता चला कि आप लोगों में फूट पड़ गयी है।</verse>
				<verse number="12">मेरे कहने का तात्‍पर्य यह है कि आप में से कोई कहता है, “मैं पौलुस का हूँ”; कोई कहता है, “मैं अपुल्‍लोस का हूँ”; तीसरा कहता है, “मैं कैफा का हूँ” और कोई कहता है, “मैं तो मसीह का हूँ।”</verse>
				<verse number="13">क्‍या मसीह खण्‍ड-खण्‍ड हो गये हैं? क्‍या पौलुस आप लोगों के लिए क्रूस पर मारे गये थे? क्‍या आप लोगों को पौलुस के नाम पर बपतिस्मा मिला है?</verse>
				<verse number="14">परमेश्‍वर को धन्‍यवाद कि मैंने क्रिस्‍पुस और गायुस को छोड़ कर आप लोगों में से किसी को बपतिस्‍मा नहीं दिया!</verse>
				<verse number="15">इसलिए कोई यह नहीं कह सकता कि आप को पौलुस के नाम पर बपतिस्‍मा मिला है।</verse>
				<verse number="16">हाँ! मैंने स्‍तिफनास के परिवार को भी बपतिस्‍मा दिया। जहाँ तक मुझे स्‍मरण है, मैंने इनके अतिरिक्‍त किसी को बपतिस्‍मा नहीं दिया;</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्‍मा देने नहीं, बल्‍कि शुभ समाचार का प्रचार करने भेजा है। मैंने इस कार्य के लिए सांसारिक ज्ञान से परिपूर्ण भाषा का उपयोग नहीं किया, जिससे मसीह के क्रूस के सन्‍देश का प्रभाव फीका न पड़े।</verse>
				<verse number="18">जो विनाश के मार्ग पर चलते हैं, वे क्रूस की शिक्षा को ‘मूर्खता’ समझते हैं। किन्‍तु हम लोगों के लिए, जो मुक्‍ति के मार्ग पर चलते हैं, वह परमेश्‍वर का सामर्थ्य है;</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “मैं ज्ञानियों का ज्ञान नष्‍ट करूंगा और समझदारों की समझ व्‍यर्थ कर दूँगा।”</verse>
				<verse number="20">हम में इस संसार के ज्ञानी, शास्‍त्री और दार्शनिक कहाँ है? क्‍या परमेश्‍वर ने इस संसार के ज्ञान को मूर्खतापूर्ण नहीं प्रमाणित किया है?</verse>
				<verse number="21">परमेश्‍वर की प्रज्ञ का विधान ऐसा था कि संसार अपने ज्ञान द्वारा परमेश्‍वर को नहीं पहचान सका। इसलिए परमेश्‍वर ने शुभ समाचार के प्रचार की ‘मूर्खता’ द्वारा विश्‍वासियों को बचाना चाहा।</verse>
				<verse number="22">यहूदी चमत्‍कार माँगते और यूनानी ज्ञान चाहते हैं,</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु हम क्रूसित मसीह का ही प्रचार करते हैं। यह यहूदियों के विश्‍वास में बाधा है और गैर-यहूदियों के लिए ‘मूर्खता’।</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु परमेश्‍वर के चुने हुए लोगों के लिए, चाहे वे यहूदी हों या यूनानी, यही मसीह परमेश्‍वर का सामर्थ्य और परमेश्‍वर की प्रज्ञ है;</verse>
				<verse number="25">क्‍योंकि परमेश्‍वर की ‘मूर्खता’ मनुष्‍यों के ज्ञान से अधिक विवेकपूर्ण और परमेश्‍वर की ‘दुर्बलता’ मनुष्‍यों की शक्‍ति से अधिक शक्‍तिशाली है।</verse>
				<verse number="26">भाइयो और बहिनो! इस बात पर विचार कीजिए कि बुलाये जाते समय संसार की दृष्‍टि में आप लोगों में से बहुत कम लोग ज्ञानी, शक्‍तिशाली अथवा कुलीन थे।</verse>
				<verse number="27">ज्ञानियों को लज्‍जित करने के लिए परमेश्‍वर ने उन लोगों को चुना है, जो संसार की दृष्‍टि में मूर्ख हैं। शक्‍तिशालियों को लज्‍जित करने के लिए उसने उन लोगों को चुना है, जो संसार की दृष्‍टि में दुर्बल हैं।</verse>
				<verse number="28">गण्‍य-माण्‍य लोगों का घमण्‍ड चूर करने के लिए उसने उन लोगों को चुना है, जो संसार की दृष्‍टि में तुच्‍छ, नीच और नगण्‍य हैं,</verse>
				<verse number="29">जिससे कोई भी निरा मनुष्‍य परमेश्‍वर के सामने गर्व न करे।</verse>
				<verse number="30">उसी परमेश्‍वर के वरदान से आप लोग येशु मसीह के अंग बन गये हैं। परमेश्‍वर ने मसीह को हमारा ज्ञान, धार्मिकता, पवित्रता और पापमुक्‍ति बना दिया है।</verse>
				<verse number="31">इसलिए, जैसा कि धर्मग्रन्थ में लिखा है, “यदि कोई गर्व करना चाहे, तो वह प्रभु पर गर्व करे।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! जब मैं परमेश्‍वर के रहस्‍य की घोषणा सुनाने आप लोगों के यहाँ आया, तो मैंने शब्‍दाडम्‍बर अथवा पाण्‍डित्‍य का प्रदर्शन नहीं किया।</verse>
				<verse number="2">मैंने निश्‍चय किया था कि मैं आप लोगों में येशु मसीह और क्रूस पर उनकी मृत्‍यु के अतिरिक्‍त किसी और विषय पर ध्‍यान नहीं दूँगा।</verse>
				<verse number="3">वास्‍तव में मैं आप लोगों के बीच रहते समय दुर्बल, संकोची और बहुत डरा हुआ था।</verse>
				<verse number="4">मेरे प्रवचन तथा मेरे सन्‍देश में विद्वत्तापूर्ण शब्‍दों का आकर्षण नहीं, बल्‍कि आत्‍मा का सामर्थ्य था,</verse>
				<verse number="5">जिससे आप लोगों का विश्‍वास मानवीय प्रज्ञ पर नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर के सामर्थ्य पर आधारित हो।</verse>
				<verse number="6">उन लोगों के बीच, जो परिपक्‍व हो गये हैं, हम भी प्रज्ञ की बातें करते हैं। यह प्रज्ञ न तो इस युग-संसार की है और न इस युग-संसार के अधिपतियों की । ये तो समाप्‍त हो जाने वाले हैं।</verse>
				<verse number="7">हम परमेश्‍वर की उस रहस्‍यमय प्रज्ञ और उद्देश्‍य की घोषणा करते हैं, जो अब तक गुप्‍त रहे, जिन्‍हें परमेश्‍वर ने संसार की सृष्‍टि से पहले ही हमारी महिमा के लिए निश्‍चित किया था,</verse>
				<verse number="8">और जिन को इस युग-संसार के अधिपतियों में से किसी ने नहीं जाना। यदि वे लोग उन्‍हें जानते, तो महिमामय प्रभु को क्रूस पर नहीं चढ़ाते।</verse>
				<verse number="9">हम उन बातों के विषय में बोलते हैं, जिनके सम्‍बन्‍ध में धर्मग्रन्‍थ यह कहता है, “परमेश्‍वर ने अपने भक्‍तों के लिए जो तैयार किया है, उस को किसी ने कभी देखा नहीं, किसी ने सुना नहीं, और न कोई उसकी कल्‍पना ही कर पाया।”</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर ने अपने आत्‍मा द्वारा हम पर वही प्रकट किया है, क्‍योंकि आत्‍मा सब कुछ की, परमेश्‍वर के रहस्‍य की भी, थाह लेता है।</verse>
				<verse number="11">मनुष्‍य की निजी आत्‍मा के अतिरिक्‍त कौन किसी का अन्‍तरतम जानता है? इसी तरह परमेश्‍वर के आत्‍मा के अतिरिक्‍त कोई भी परमेश्‍वर का अन्‍तरतम नहीं जानता।</verse>
				<verse number="12">हमें संसार का आत्‍मा नहीं, बल्‍कि वह आत्‍मा मिला है जो परमेश्‍वर से है, जिससे हम परमेश्‍वर से प्राप्‍त वरदान पहचान सकें।</verse>
				<verse number="13">हम इन वरदानों की व्‍याख्‍या करते समय मानवीय बुद्धि से प्रेरित शब्‍दों का नहीं, बल्‍कि आत्‍मा द्वारा प्रदत्त शब्‍दों का प्रयोग करते हैं। इस प्रकार हम आध्‍यात्‍मिक शब्‍दावली में आध्‍यात्‍मिक तथ्‍यों की विवेचना करते हैं।</verse>
				<verse number="14">प्राकृत मनुष्‍य परमेश्‍वर के आत्‍मा की शिक्षा स्‍वीकार नहीं करता। वह उसे मूर्खता मानता और उसे समझने में असमर्थ है, क्‍योंकि आत्‍मा की सहायता से ही उस शिक्षा की परख हो सकती है।</verse>
				<verse number="15">आध्‍यात्‍मिक मनुष्‍य सब बातों की परख करता है, किन्‍तु कोई भी उस मनुष्‍य की परख नहीं कर सकता;</verse>
				<verse number="16">क्‍योंकि जैसा धर्मग्रंथ में कहा गया, “प्रभु का मन कौन जानता है? कौन उसे परामर्श दे सकता है?” और हम में तो मसीह का मन विद्यमान है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! जहाँ तक मेरा संबंध है, मैं आप लोगों से उस तरह बातें नहीं कर सका। जिस तरह आध्‍यात्‍मिक व्यक्‍तियों से की जाती है। मुझे आप लोगों से उस तरह बातें करनी पड़ीं, जिस तरह अनात्‍म मनुष्‍यों से, मसीह में निरे बच्‍चों से, की जाती है।</verse>
				<verse number="2">मैंने आप को दूध पिलाया। मैंने आप को ठोस भोजन इसलिए नहीं दिया कि आप इसे पचा नहीं सकते थे।</verse>
				<verse number="3">आप इस समय भी इसे पचा नहीं सकते, क्‍योंकि आप अब तक शारीरिक स्‍वभाव के हैं। आप लोगों में ईष्‍र्या और झगड़ा होता है। क्‍या यह इस बात का प्रमाण नहीं कि आप शारीरिक स्‍वभाव के हैं और निरे मनुष्‍यों-जैसा आचरण करते हैं?</verse>
				<verse number="4">जब कोई कहता है, “मैं पौलुस का हूँ” और कोई कहता है, “मैं अपुल्‍लोस का हूँ”, तो क्‍या यह निरे मनुष्‍यों जैसा आचरण नहीं है?</verse>
				<verse number="5">अपुल्‍लोस क्‍या है? पौलुस क्‍या है? हम तो धर्मसेवक मात्र हैं, जिन के माध्‍यम से आप लोग विश्‍वासी बने, हममें प्रत्‍येक ने वही कार्य किया, जिसे प्रभु ने उस को सौंपा।</verse>
				<verse number="6">मैंने पौधा रोपा, अपुल्‍लोस ने उसे सींचा, किन्‍तु परमेश्‍वर ने उसे बड़ा किया।</verse>
				<verse number="7">न तो रोपने वाले का कोई महत्व है और न सींचने वाले का, बल्‍कि बढ़ाने वाले अर्थात परमेश्‍वर का ही महत्व है।</verse>
				<verse number="8">रोपने वाला और सींचने वाला एक ही काम करते हैं और प्रत्‍येक अपने-अपने परिश्रम के अनुरूप अपनी मज़दूरी पायेगा।</verse>
				<verse number="9">हम परमेश्‍वर के सहकर्मी हैं और आप लोग हैं — परमेश्‍वर का खेत। आप परमेश्‍वर का भवन भी हैं।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर से प्राप्‍त अनुग्रह के अनुसार मैंने गृह निर्माण के कुशल कारीगर की तरह नींव डाली है। कोई दूसरा ही इसके ऊपर भवन का निर्माण कर रहा है। हर एक को सावधान रहना है कि वह किस तरह निर्माण करता है।</verse>
				<verse number="11">जो नींव डाली गयी है, उसे छोड़ कर दूसरी नींव कोई नहीं डाल सकता, और वह नींव है येशु मसीह।</verse>
				<verse number="12">यदि इस नींव पर अन्‍य व्यक्‍ति अपने-अपने निर्माण-कार्य में सोना, चांदी, बहुमूल्‍य पत्‍थर, लकड़ी, घास अथवा भूसा काम में लायेंगे,</verse>
				<verse number="13">तो हर एक का यह कार्य प्रकट किया जायेगा। न्‍याय का दिन, जो आग के साथ प्रदीप्‍त होगा, उसे प्रकट कर देगा और उस आग द्वारा हर एक के कार्य की परीक्षा ली जायेगी।</verse>
				<verse number="14">जिसका निर्माण-कार्य बना रहेगा, उसे पुरस्‍कार मिलेगा।</verse>
				<verse number="15">जिसका निर्माण-कार्य जल जायेगा, उसे पुरस्‍कार नहीं मिलेगा। फिर भी वह बच जायेगा, जैसे कोई आग पार कर बच जाता है।</verse>
				<verse number="16">क्‍या आप यह नहीं जानते कि आप परमेश्‍वर का मन्‍दिर हैं और परमेश्‍वर का आत्‍मा आप में निवास करता है?</verse>
				<verse number="17">यदि कोई परमेश्‍वर का मन्‍दिर नष्‍ट करेगा, तो परमेश्‍वर उसे नष्‍ट करेगा; क्‍योंकि परमेश्‍वर का मन्‍दिर पवित्र है और वह मन्‍दिर आप हैं।</verse>
				<verse number="18">कोई भी अपने को धोखा न दे। यदि आप में से कोई स्‍वयं को संसार की दृष्‍टि से ज्ञानी समझता हो, तो वह सचमुच ज्ञानी बनने के लिए अपने को मूर्ख बना ले;</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि इस संसार का ज्ञान परमेश्‍वर की दृष्‍टि में ‘मूर्खता’ है। धर्मग्रन्‍थ में यह लिखा है, “वह ज्ञानियों को उनकी चतुराई में ही फंसाता है”</verse>
				<verse number="20">और यह भी लिखा है, “प्रभु जानता है कि ज्ञानियों के तर्क-वितर्क निस्‍सार हैं।”</verse>
				<verse number="21">इसलिए कोई मनुष्‍यों पर गर्व न करे। सब कुछ आपका है।</verse>
				<verse number="22">चाहे वह पौलुस, अपुल्‍लोस अथवा कैफा हो, संसार हो, जीवन अथवा मृत्‍यु हो, भूत अथवा भविष्‍य हो-वह सब आपका ही है।</verse>
				<verse number="23">परन्‍तु आप मसीह के और मसीह परमेश्‍वर के हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">लोग हमें मसीह के सेवक और परमेश्‍वर के रहस्‍यों के प्रबन्‍धकर्त्ता समझें।</verse>
				<verse number="2">अब प्रबन्‍धकर्त्ता से यह आशा की जाती है कि वह विश्‍वासपात्र हो।</verse>
				<verse number="3">मेरे लिए इस बात का कोई महत्व नहीं कि आप लोग अथवा मनुष्‍यों का कोई न्‍यायालय मुझे योग्‍य समझे। मैं स्‍वयं भी अपना न्‍याय नहीं करता।</verse>
				<verse number="4">मैं अपने में कोई दोष नहीं पाता, किन्‍तु इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं निर्दोष हूँ। प्रभु ही मेरे न्‍यायकर्ता हैं।</verse>
				<verse number="5">इसलिए समय से पूर्व, प्रभु के आने तक, आप किसी बात का न्‍याय मत कीजिए। वही अन्‍धकार में छिपी हुई बातों को प्रकाश में लायेंगे और मनुष्‍यों के हृदय के गुप्‍त अभिप्राय प्रकट करेंगे। उस समय हर एक को परमेश्‍वर की ओर से यथायोग्‍य श्रेय दिया जायेगा।</verse>
				<verse number="6">भाइयो और बहिनो! मैंने आप लोगों के लिए अपने और अपुल्‍लोस के विषय में यह स्‍पष्‍टीकरण दिया है, जिससे आप हमारे उदाहरण से यह शिक्षा ग्रहण करें कि “कोई भी व्यक्‍ति धर्मग्रन्‍थ की मर्यादा का उल्‍लंघन न करे” और आप एक का पक्ष लेते हुए और दूसरे का तिरस्‍कार करते हुए अहंकारी न बनें।</verse>
				<verse number="7">कौन है वह, जो तुम को दूसरों की अपेक्षा अधिक महत्व देता है? तुम्‍हारे पास क्‍या है, जो तुम्‍हें न दिया गया हो? और यदि तुम को सब कुछ दान में मिला है, तो इस पर क्‍यों गर्व करते हो, मानो यह तुम्‍हें न दिया गया हो?</verse>
				<verse number="8">लगता है कि अभी से आप लोग तृप्‍त हो गये हैं। आप धनी हो गये हैं। आप को हमारे बिना राज्‍य मिल चुका है। कितना अच्‍छा होता यदि आप को सचमुच राज्‍य मिला होता। तब हम भी शायद आपके राज्‍य के सहभागी बन जाते!</verse>
				<verse number="9">मुझे तो ऐसा प्रतीत होता है कि परमेश्‍वर ने हम प्रेरितों को मृत्‍यु-दंड पाए व्यक्‍तियों की तरह जुलूस के अंत में प्रदर्शित किया है, क्‍योंकि हम विश्‍व के लिए-स्‍वर्गदूतों और मनुष्‍यों, दोनों के लिए-तमाशा बन गये हैं।</verse>
				<verse number="10">हम मसीह के कारण मूर्ख हैं, किन्‍तु आप मसीह के समझदार अनुयायी हैं। हम दुर्बल हैं और आप बलवान हैं। आप लोगों को सम्‍मान मिल रहा है और हमें तिरस्‍कार।</verse>
				<verse number="11">हम इस समय भी भूखे और प्‍यासे हैं, फटे-पुराने कपड़े पहनते हैं, मार खाते हैं, भटकते फिरते हैं</verse>
				<verse number="12">और अपने हाथों से परिश्रम करते-करते थक जाते हैं। लोग हमारा अपमान करते हैं और हम आशीर्वाद देते हैं। वे हम पर अत्‍याचार करते हैं और हम सहते जाते हैं।</verse>
				<verse number="13">वे हमारी निन्‍दा करते हैं और हम नम्रतापूर्वक अनुनय-विनय करते हैं। लोग अब भी हमारे साथ ऐसा व्‍यवहार करते हैं, मानो हम पृथ्‍वी के कचरे और समाज के कूड़ा-करकट हों।</verse>
				<verse number="14">मैं आप लोगों को, लज्‍जित करने के लिए यह नहीं लिख रहा हूँ, बल्‍कि आप को अपने प्‍यारे बच्‍चे मान कर समझा रहा हूँ;</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि हो सकता है कि मसीह में आपके हजार शिक्षक हों, किन्‍तु आपके अनेक पिता नहीं हैं। मैंने शुभ समाचार द्वारा येशु मसीह में आप लोगों को उत्‍पन्न किया है।</verse>
				<verse number="16">इसलिए मैं आप लोगों से यह अनुरोध करता हूँ कि आप मेरा अनुसरण करें।</verse>
				<verse number="17">मैंने प्रभु में अपने प्रिय एवं विश्‍वासी पुत्र तिमोथी को इस कारण आप के यहाँ भेजा है। वह आप को येशु मसीह की संगति में मेरी जीवन-चर्या का स्‍मरण दिलाएगा, जिसके अनुरूप मैं सब जगह हर कलीसिया में शिक्षा देता हूँ।</verse>
				<verse number="18">किन्‍तु कुछ व्यक्‍ति यह समझ कर घमण्‍ड से फूले नहीं समा रहे हैं कि मैं आप के यहाँ नहीं आऊंगा।</verse>
				<verse number="19">यदि प्रभु की इच्‍छा हो, तो मैं शीघ्र ही आप लोगों के यहाँ आऊंगा और उनकी बातों से नहीं, बल्‍कि उनकी कार्यक्षमता से उन घमण्‍डियों को परखना चाहूँगा;</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि परमेश्‍वर का राज्‍य बातों में नहीं, बल्‍कि शक्‍तिशाली कार्यों में है।</verse>
				<verse number="21">आखिर आप लोग क्‍या चाहते हैं? क्‍या मैं छड़ी लिये आप के पास आऊं या प्रेम और कोमलता का भाव ले कर?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">आप लोगों के बीच हो रहे व्‍यभिचार की चर्चा चारों ओर फैल गयी है-ऐसा व्‍यभिचार जो गैर-यहूदियों में भी नहीं होता। किसी ने अपने पिता की पत्‍नी को रख लिया है।</verse>
				<verse number="2">तब भी आप घमण्‍ड में फूले हुए हैं! आप को शोक मनाना और जिसने यह काम किया, उसका बहिष्‍कार करना चाहिए था।</verse>
				<verse number="3">मैं तो शरीर से अनुपस्‍थित होते हुए भी आत्‍मा से आप लोगों के बीच हूँ। जिसने यह काम किया, मैं उसका न्‍याय कर चुका हूँ, मानो मैं वास्‍तव में वहाँ उपस्‍थित हूँ।</verse>
				<verse number="4">और मेरा निर्णय यह है: अपने प्रभु येशु के नाम पर हम-अर्थात् आप लोग और मैं आत्‍मा में-एकत्र हो जायेंगे और अपने प्रभु येशु के अधिकार से</verse>
				<verse number="5">उस व्यक्‍ति को शैतान के हवाले कर देंगे, जिससे उसके शरीर का विनाश हो, किन्‍तु प्रभु के दिन उसकी आत्‍मा का उद्धार हो।</verse>
				<verse number="6">आप लोगों का आत्‍मसन्‍तोष आप को शोभा नहीं देता। क्‍या आप यह नहीं जानते कि थोड़ा-सा ख़मीर सारे गूंधे हुए आटे को ख़मीरा बना देता है?</verse>
				<verse number="7">आप पुराना ख़मीर निकाल कर शुद्ध हो जाइए, जिससे आप नया गूंधा हुआ आटा बन जायें। आप को बेख़मीर रोटी-जैसा बनना चाहिए, क्‍योंकि हमारा पास्‍का-पर्व का मेमना अर्थात मसीह बलि चढ़ाये जा चुके हैं।</verse>
				<verse number="8">इसलिए हमें न तो पुराने ख़मीर से और न बुराई और दुष्‍टता के ख़मीर से, बल्‍कि शुद्धता और सच्‍चाई की बेख़मीर रोटी से पर्व मनाना चाहिए।</verse>
				<verse number="9">मैंने आप लोगों को अपने पत्र में लिखा था कि व्‍यभिचारियों से मेल-जोल मत रखें।</verse>
				<verse number="10">मेरा अभिप्राय यह नहीं था कि इस संसार के व्‍यभिचारियों, लोभियों, धोखेबाज़ों या मूर्तिपूजकों से कोई भी सम्‍बन्‍ध नहीं रखें। ऐसा करने के लिए आप को संसार को ही छोड़ देना पड़ता,</verse>
				<verse number="11">बल्‍कि मैंने लिखा कि यदि ‘भाई’ कहलाने वाला कोई व्यक्‍ति व्‍यभिचारी, लोभी, मूर्तिपूजक, निन्‍दक, शराबी या धोखेबाज है, तो उसके साथ भोजन तक नहीं करें।</verse>
				<verse number="12">बाहर वालों का न्‍याय करना मेरा काम नहीं। परमेश्‍वर बाहर वालों का न्‍याय करेगा। पर भीतर वाले, सहधर्मी लोगों का न्‍याय क्‍या आप स्‍वयं नहीं कर सकते? जैसा धर्मग्रंथ में कहा गया, “अपने बीच में से दुष्‍ट को निकाल दो।”</verse>
				<verse number="13"></verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">यदि आप लोगों में कोई आपसी झगड़ा हो, तो आप न्‍याय के लिए सन्‍तों के पास नहीं बल्‍कि अन्‍यधर्मियों के पास जाने का साहस कैसे कर सकते हैं?</verse>
				<verse number="2">क्‍या आप नहीं जानते कि सन्‍त संसार का न्‍याय करेंगे? यदि आप को संसार का न्‍याय करना है, तो क्‍या आप छोटे-से मामलों का फ़ैसला करने योग्‍य नहीं हैं?</verse>
				<verse number="3">क्‍या आप यह नहीं जानते कि हम स्‍वर्गदूतों का न्‍याय करेंगे? तो फिर साधारण जीवन के मामलों की बात ही क्‍या!</verse>
				<verse number="4">यदि आप लोगों में साधारण जीवन के मामलों के बारे में कोई झगड़ा हो, तो आप क्‍यों ऐसे लोगों को पंच बनाते हैं, जो कलीसिया की दृष्‍टि में नगण्‍य हैं?</verse>
				<verse number="5">मैं आप को लज्‍जित करने के लिए यह कह रहा हूँ। क्‍या आप लोगों में एक भी समझदार व्यक्‍ति नहीं है, जो भाई-भाई के बीच न्‍याय कर सकता है?</verse>
				<verse number="6">इसकी क्‍या जरूरत है कि भाई अपने भाई पर मुक़दमा चलाये, यहां तक कि अविश्‍वासियों की अदालत में जाए?</verse>
				<verse number="7">वास्‍तव में पहला दोष तो यह है कि आप एक दूसरे पर मुक़दमा चलाते हैं। इसकी अपेक्षा आप अन्‍याय क्‍यों नहीं सह लेते? अपनी हानि क्‍यों नहीं होने देते?</verse>
				<verse number="8">परन्‍तु, आप तो स्‍वयं अन्‍याय करते और दूसरों को हानि पहुंचाते हैं और वह भी अपने भाइयों को!</verse>
				<verse number="9">क्‍या आप यह नहीं जानते कि अन्‍याय करने वाले व्यक्‍ति परमेश्‍वर के राज्‍य के अधिकारी नहीं होंगे? धोखे में न रहें! व्‍यभिचारी, मूर्तिपूजक, परस्‍त्रीगामी, कामातुर और पुरुषगामी,</verse>
				<verse number="10">चोर, लोभी, शराबी, निन्‍दक और धोखेबाज परमेश्‍वर के राज्‍य के अधिकारी नहीं होंगे।</verse>
				<verse number="11">आप लोगों में से कुछ ऐसे ही थे। किन्‍तु अब प्रभु येशु मसीह के नाम पर और हमारे परमेश्‍वर के आत्‍मा के द्वारा आप धोये गए तथा पवित्र किये गए और धार्मिक ठहराये गये हैं।</verse>
				<verse number="12">आप में से कोई यह कहेगा, “मुझे सब कुछ करने की अनुमति है।” हां, किन्‍तु सब कुछ हितकर नहीं। मैं कह सकता हूँ, “मुझे सब कुछ करने की अनुमति है,” किन्‍तु मैं किसी चीज का गुलाम नहीं बनूंगा।</verse>
				<verse number="13">कोई यह भी कहेगा, “किन्‍तु भोजन पेट के लिए है और पेट भोजन के लिए।” हां, किन्‍तु परमेश्‍वर दोनों का अन्‍त कर देगा। शरीर व्‍यभिचार के लिए नहीं, बल्‍कि प्रभु के लिए है और प्रभु शरीर के लिए।</verse>
				<verse number="14">परमेश्‍वर ने जिस तरह प्रभु को पुनर्जीवित किया, उसी तरह वह हम लोगों को भी अपने सामर्थ्य से पुनर्जीवित करेगा।</verse>
				<verse number="15">क्‍या आप लोग यह नहीं जानते कि आपका शरीर मसीह का अंग है? तो, क्‍या मैं मसीह का अंग ले कर उसे वेश्‍या का अंग बना दूं? कभी नहीं!</verse>
				<verse number="16">क्‍या आप लोग यह नहीं जानते कि जिसका मिलन वेश्‍या से होता है, वह उसके साथ एक शरीर हो जाता है? क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ कहता है, “वे दोनों एक शरीर हो जायेंगे।”</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु जिसका मिलन प्रभु से होता है, वह उसके साथ एक आत्‍मा बन जाता है।</verse>
				<verse number="18">व्‍यभिचार से दूर रहें। मनुष्‍य के दूसरे सभी पाप उसके शरीर से बाहर हैं, किन्‍तु व्‍यभिचार करने वाला अपने ही शरीर के विरुद्ध पाप करता है।</verse>
				<verse number="19">क्‍या आप यह नहीं जानते कि आपका शरीर पवित्र आत्‍मा का मन्‍दिर है? वह आप को परमेश्‍वर से प्राप्‍त हुआ है और वह आप में निवास करता है। आपका अपने पर अधिकार नहीं है;</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि आप लोग मूल्‍य दे कर खरीदे गये हैं। इसलिए आप लोग अपने शरीर से परमेश्‍वर की महिमा प्रकट करें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">अब वे बातें लें, जिनके विषय में आप लोगों ने पत्र में लिखकर पूछा है: “स्‍त्री से संबंध नहीं रखना पुरुष के लिए उत्तम है”। इसके विषय में मेरा विचार यह है:</verse>
				<verse number="2">व्‍यभिचार की आशंका के कारण हर पुरुष की अपनी पत्‍नी हो और हर स्‍त्री का अपना पति।</verse>
				<verse number="3">पति अपनी पत्‍नी के प्रति अपने कर्त्तव्‍य का पालन करे और स्‍त्री अपने पति के प्रति।</verse>
				<verse number="4">पत्‍नी का अपने शरीर पर अधिकार नहीं, वह पति का है और उसी प्रकार पति का भी अपने शरीर पर अधिकार नहीं, वह पत्‍नी का है।</verse>
				<verse number="5">आप लोग एक-दूसरे को उस अधिकार से वंचित नहीं करें और यदि ऐसा करें, तो दोनों की सहमति से और कुछ समय के लिए, जिससे प्रार्थना का अवकाश मिले और इसके बाद पहले-जैसे रहें। कहीं ऐसा न हो कि शैतान असंयम के कारण आप को प्रलोभन में डाल दे।</verse>
				<verse number="6">मैं यह आदेश के रूप में नहीं, बल्‍कि अनुमति के रूप में कह रहा हूं।</verse>
				<verse number="7">मैं तो चाहता हूँ कि सब मनुष्‍य मुझ-जैसे हों, किन्‍तु परमेश्‍वर की ओर से हर एक को विशिष्‍ट वरदान मिला है-किसी को एक प्रकार का, किसी को दूसरे प्रकार का।</verse>
				<verse number="8">मैं अविवाहितों और विधवाओं से यह कहता हूँ: यदि वे मुझ-जैसे रहें, तो यह उनके लिए उत्तम है।</verse>
				<verse number="9">यदि वे आत्‍मसंयम नहीं रख सकते, तो विवाह करें; क्‍योंकि वासना से जलने की अपेक्षा विवाह करना अच्‍छा है।</verse>
				<verse number="10">विवाहितों को मेरा नहीं, बल्‍कि प्रभु का यह आदेश है कि पत्‍नी अपने पति से अलग न हो</verse>
				<verse number="11">और यदि वह अलग हो जाये, तो उसे या तो अविवाहित रहना चाहिए या अपने पति से पुन: मेल कर लेना चाहिए। पति भी अपनी पत्‍नी का परित्‍याग नहीं करे।</verse>
				<verse number="12">दूसरे लोगों से प्रभु का नहीं, बल्‍कि मेरा कहना यह है: यदि किसी विश्‍वासी भाई की पत्‍नी हमारे प्रभु में विश्‍वास नहीं करती और अपने पति के साथ रहने को सहमत है, तो वह भाई उसका परित्‍याग नहीं करे</verse>
				<verse number="13">और यदि किसी विश्‍वासी स्‍त्री का पति हमारे प्रभु में विश्‍वास नहीं करता और वह अपनी पत्‍नी के साथ रहने को सहमत है, तो वह स्‍त्री अपने पति का परित्‍याग नहीं करे;</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि विश्‍वास नहीं करने वाला पति अपनी पत्‍नी द्वारा पवित्र किया गया है और विश्‍वास नहीं करने वाली पत्‍नी अपने विश्‍वास-युक्‍त पति द्वारा पवित्र की गयी है। नहीं तो आपकी सन्‍तान दूषित होती, किन्‍तु अब वह पवित्र है।</verse>
				<verse number="15">दूसरी ओर, यदि विश्‍वास नहीं करने वाला जीवन साथी अलग हो जाना चाहे, तो वह अलग हो जाये। ऐसी स्‍थिति में विश्‍वास करने वाला भाई या बहिन बाध्‍य नहीं है। फिर भी परमेश्‍वर ने आप को शान्‍ति का जीवन बिताने के लिए बुलाया है।</verse>
				<verse number="16">क्‍या जाने, हो सकता है कि पत्‍नी अपने पति की मुक्‍ति का कारण बन जाये और पति अपनी पत्‍नी की मुक्‍ति का कारण।</verse>
				<verse number="17">सामान्‍य नियम यह है कि हर एक व्यक्‍ति जिस स्‍थिति में परमेश्‍वर द्वारा बुलाया गया है, उसी में बना रहे और उसे प्रभु से जो वरदान मिला है, उसी के अनुरूप जीवन बिताये। मैं सभी कलीसियाओं के लिए यही नियम निर्धारित करता हूँ।</verse>
				<verse number="18">यदि बुलाये जाने के समय किसी का ख़तना हो चुका हो, तो वह इस बात को छिपाने की चेष्‍टा न करे और यदि बुलाये जाने के समय उसका ख़तना नहीं हुआ हो, तो वह अपना ख़तना नहीं कराये।</verse>
				<verse number="19">न तो ख़तने का कोई महत्व है और न उसके अभाव का। महत्व परमेश्‍वर की आज्ञाओं के पालन का है।</verse>
				<verse number="20">हर एक व्यक्‍ति जिस स्‍थिति में बुलाया गया था, वह उसी में रहे।</verse>
				<verse number="21">तुम बुलाये जाने के समय दास थे? तो इसकी चिन्‍ता न करो, और यदि तुम स्‍वतन्‍त्र भी हो सको, तो अवसर का लाभ उठा लो;</verse>
				<verse number="22">क्‍योंकि प्रभु द्वारा बुलाये जाने के समय जो दास था, वह प्रभु द्वारा दास्‍यमुक्‍त है और उसी प्रकार प्रभु द्वारा बुलाये जाने के समय जो स्‍वतन्‍त्र था, वह मसीह का दास है।</verse>
				<verse number="23">आप लोग मूल्‍य देकर खरीदे गये हैं, अब मनुष्‍यों के दास न बनें।</verse>
				<verse number="24">भाइयो और बहिनो! हर एक व्यक्‍ति जिस स्‍थिति में बुलाया गया था, वह उसी में परमेश्‍वर की संगति में रहे।</verse>
				<verse number="25">कुआँरों अथवा कुआँरियों के विषय में मुझे प्रभु की ओर से कोई आदेश नहीं मिला है, किन्‍तु प्रभु की दया से विश्‍वास के योग्‍य होने के नाते मैं अपनी सम्‍मति दे रहा हूँ।</verse>
				<verse number="26">मैं समझता हूँ कि वर्तमान संकट में यही अच्‍छा है कि मनुष्‍य जिस स्‍थिति में है, उसी स्‍थिति में रहे।</verse>
				<verse number="27">तुम ने किसी स्‍त्री से विवाह किया है? तो उससे मुक्‍त होने का प्रयत्‍न न करो। क्‍या तुम अविवाहित हो? तो विवाह के लिये पत्‍नी की खोज न करो।</verse>
				<verse number="28">फिर भी यदि तुम विवाह करते हो, तो इसमें कोई पाप नहीं और यदि कुआँरी विवाह करती है, तो वह पाप नहीं करती। किन्‍तु ऐसे लोगों को इस जीवन में अवश्‍य ही कष्‍ट सहने पड़ेंगे। इन से मैं आप लोगों को बचाना चाहता हूँ।</verse>
				<verse number="29">भाइयो और बहिनो! मैं आप लोगों से यह कहता हूँ: समय थोड़ा ही रह गया है। अब से जो विवाहित हैं वे भी इस तरह रहें मानो विवाहित नहीं हैं;</verse>
				<verse number="30">जो शोक करते हैं, वे ऐसे रहें मानो शोक नहीं कर रहे हैं; जो आनन्‍द मनाते हैं, वे ऐसे मनायें मानो आनन्‍द नहीं मना रहे हैं; जो व्‍यवसाय करते हैं वे ऐसे करें मानो उनके पास कुछ नहीं है;</verse>
				<verse number="31">जो इस संसार की चीजों का उपभोग करते हैं, वे ऐसे करें मानो उनका उपभोग नहीं करते हैं; क्‍योंकि संसार का वर्तमान रूप लुप्‍त होता जा रहा है।</verse>
				<verse number="32">मैं तो चाहता हूँ कि आप लोगों को कोई चिन्‍ता न हो। जो अविवाहित है, वह प्रभु की बातों की चिन्‍ता करता है। वह प्रभु को प्रसन्न करना चाहता है।</verse>
				<verse number="33">जो विवाहित है, वह सांसारिक बातों की चिन्‍ता करता है। वह अपनी पत्‍नी को प्रसन्न करना चाहता है।</verse>
				<verse number="34">उस में परस्‍पर-विरोधी भावों का संघर्ष है। जिसका पति नहीं रह गया और जो कुआँरी है, वे प्रभु की बातों की चिन्‍ता करती हैं। वे तन और मन से पवित्र होने की कोशिश में लगी रहती हैं। जो विवाहिता है, वह सांसारिक बातों की चिन्‍ता करती है और अपने पति को प्रसन्न करना चाहती है।</verse>
				<verse number="35">मैं आप लोगों की भलाई के लिए यह कह रहा हूँ। मैं आपकी स्‍वतन्‍त्रता पर रोक लगाना नहीं चाहता। मैं तो आप लोगों के सामने प्रभु की अनन्‍य भक्‍ति का आदर्श रख रहा हूँ।</verse>
				<verse number="36">यदि कोई समझता है कि वह अपनी प्रबल प्रवृत्तियों के कारण अपनी मंगेतर युवती के साथ अशोभनीय व्‍यवहार कर सकता है और उसे इसके सम्‍बन्‍ध में कुछ करना आवश्‍यक मालूम पड़ता है, तो वह जो चाहता है, कर सकता है। वे विवाह करें-इसमें कोई पाप नहीं।</verse>
				<verse number="37">किन्‍तु जिसका मन सुदृढ़ है, जो किसी भी तरह बाध्‍य नहीं है और अपनी इच्‍छा के अनुसार चलने का अधिकारी है, यदि उसने अपने मन में यह संकल्‍प किया है कि वह अपनी मंगेतर युवती का कुआँरापन सुरक्षित रखेगा, तो वह अच्‍छा करता है।</verse>
				<verse number="38">इस प्रकार जो अपनी मँगेतर युवती से विवाह करता है, वह अच्‍छा करता है और जो विवाह नहीं करता, वह और भी अच्‍छा करता है।</verse>
				<verse number="39">जब तक किसी स्‍त्री का पति जीवित है, वह तब तक विवाह-संबंध से बंधी रहती है। यदि पति मर जाता है, तो वह स्‍वतंत्र हो जाती और जिसके साथ चाहे, विवाह कर सकती है-परन्‍तु यह विवाह प्रभु में हो!</verse>
				<verse number="40">फिर भी यदि वह वैसी ही रह जाये, तो वह अधिक धन्‍य है। यह मेरा विचार है और मुझे विश्‍वास है कि परमेश्‍वर का आत्‍मा मुझमें भी विद्यमान है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">अब मूर्तियों को अर्पित मांस के विषय में। इसके संबंध में हम सब को ज्ञान प्राप्‍त है-यह मानी हुई बात है; किन्‍तु वह ‘ज्ञान’ मनुष्‍य को अहंकारी बनाता है, जब कि प्रेम निर्माण करता है।</verse>
				<verse number="2">यदि कोई समझता है कि वह कुछ जानता है, तो वह अब तक यह नहीं जानता कि किस प्रकार जानना चाहिए।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु यदि कोई परमेश्‍वर से प्रेम करता है, तो यह इसलिए कि परमेश्‍वर उसे जानता है।</verse>
				<verse number="4">मूर्तियों को अर्पित मांस खाने के विषय में हम जानते हैं कि संसार में मूर्ति की कोई वास्‍तविकता नहीं है-एकमात्र परमेश्‍वर के अतिरिक्‍त कोई और परमेश्‍वर नहीं है।</verse>
				<verse number="5">यद्यपि भले ही आकाश में या पृथ्‍वी पर तथाकथित देवता हों, और सच पूछिए तो इस प्रकार के बहुत-से देवता और प्रभु हैं;</verse>
				<verse number="6">फिर भी हमारे लिए तो एक ही परमेश्‍वर है-वह पिता, जिससे सब कुछ उत्‍पन्न होता है और जिसके पास हमें जाना है-और एक ही प्रभु हैं, अर्थात् येशु मसीह, जिनके द्वारा सब कुछ बना है और हम भी उन्‍हीं के द्वारा अस्‍तित्‍व में है ।</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु यह ज्ञान सब को प्राप्‍त नहीं है। कुछ लोग हाल में मूर्तिपूजक थे। वे मांस, देवता को अर्पित समझ कर खाते हैं और उनका अन्‍त:करण दुर्बल होने के कारण दूषित हो जाता है।</verse>
				<verse number="8">“भोजन हमें परमेश्‍वर के निकट नहीं पहुंचा सकता।” यदि हम उसे नहीं खाते तो उससे हमें कोई हानि नहीं और यदि हम उसे खाते हैं, तो उससे हमें कोई लाभ नहीं।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु इसका ध्‍यान रखिए कि आपकी स्‍वतन्‍त्रता दुर्बल लोगों के लिए पाप का कारण न बने।</verse>
				<verse number="10">मान लीजिए कि आप को ‘ज्ञान’ प्राप्‍त हो और आप किसी मन्‍दिर में भोजन करने जायें। यदि ऐसा कोई व्यक्‍ति आप को यह करते देख ले, जिसका अन्‍त:करण दुर्बल है, तो क्‍या उसे मूर्तियों को अर्पित मांस खाने के लिए प्रोत्‍साहन नहीं मिलेगा?</verse>
				<verse number="11">इस तरह आपके ‘ज्ञान’ के कारण उस दुर्बल भाई अथवा बहिन का विनाश हो जाता है, जिसके लिए मसीह मरे।</verse>
				<verse number="12">भाइयो और बहिनों के विरुद्ध इस प्रकार पाप करने से और उनके दुर्बल अन्‍त:करण को ठेस पहुंचाने से आप मसीह के विरुद्ध पाप करते हैं।</verse>
				<verse number="13">इसलिए यदि मेरा भोजन मेरे भाई अथवा बहिन के लिए पाप का कारण बनता है, तो मैं फिर कभी मांस नहीं खाऊंगा। कहीं ऐसा न हो कि मैं अपने भाई अथवा बहिन के लिए पाप का कारण बन जाऊं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">क्‍या मैं स्‍वतन्‍त्र व्यक्‍ति नहीं? क्‍या मैं प्रेरित नहीं? क्‍या मैंने हमारे प्रभु येशु को नहीं देखा? क्‍या आप लोग प्रभु में मेरे परिश्रम के परिणाम नहीं?</verse>
				<verse number="2">मैं दूसरों की दृष्‍टि में भले ही प्रेरित न होऊं, किन्‍तु आपके लिए अवश्‍य हूँ; क्‍योंकि आप लोग प्रभु में मेरे प्रेरितत्‍व के प्रमाण हैं।</verse>
				<verse number="3">जो लोग मुझ पर अभियोग लगाते हैं, उन से अपने पक्ष के समर्थन में मुझे यह कहना है:</verse>
				<verse number="4">क्‍या हमें खाने-पीने का अधिकार नहीं?</verse>
				<verse number="5">क्‍या अन्‍य प्रेरितों, प्रभु के भाइयों और कैफ़ा की भांति हमें अपनी मसीही पत्‍नी को अपने साथ ले चलने का अधिकार नहीं?</verse>
				<verse number="6">क्‍या मैं और बरनबास ही अपने जीवन-निर्वाह के लिए काम करने को बाध्‍य है?</verse>
				<verse number="7">क्‍या यह कभी सुनने में आया कि कोई अपने खर्च से सेना में सेवा करता है? कौन अंगूर-उद्यान लगा कर उसका फल नहीं खाता? कौन पालतू पशु पालकर उन पशुओं का दूध नहीं पीता?</verse>
				<verse number="8">यह मैं साधारण जीवन के उदाहरणों के आधार पर ही नहीं कह रहा हूँ बल्‍कि व्‍यवस्‍था भी यही कहती है;</verse>
				<verse number="9">क्योंकि मूसा की व्यवस्था में लिखा है, “तुम दंवरी करते बैल के मुंह पर मोहरा मत लगाओ।” क्‍या परमेश्‍वर को बैलों की चिन्‍ता है?</verse>
				<verse number="10">या वह हमारे लिए यह कहता है? यह निश्‍चय ही हमारे लिए लिखा गया है; क्‍योंकि यह उचित है कि उपज का हिस्‍सा पाने की आशा से जोतने वाला हल चलाये और दांवने वाला दँवरी करे।</verse>
				<verse number="11">यदि हम ने आप लोगों के लिए आध्‍यात्‍मिक बीज बोये हैं, तो क्‍या आप से भौतिक फसल की आशा करना कोई बड़ी बात है?</verse>
				<verse number="12">यदि दूसरे लोगों का आप पर यह अधिकार है, तो क्‍या उनकी अपेक्षा हमारा अधिक अधिकार नहीं? फिर भी हमने इस अधिकार का उपयोग नहीं किया है। वरन् हम मसीह के शुभसमाचार के प्रचार में कोई बाधा न डालें, इसलिए हम हर प्रकार का कष्‍ट सहते हैं।</verse>
				<verse number="13">क्‍या आप लोग यह नहीं जानते कि मन्‍दिर में धर्मसेवा करने वालों को मन्‍दिर से भोजन मिलता है और वेदी की सेवा करने वाले वेदी के चढ़ावे के भागीदार हैं?</verse>
				<verse number="14">इसी तरह प्रभु ने भी आदेश दिया कि शुभसमाचार के प्रचारक शुभसमाचार से जीविका चला सकते हैं।</verse>
				<verse number="15">परन्‍तु मैंने इन अधिकारों का उपयोग नहीं किया और यह मैं इसलिए नहीं लिख रहा हूँ कि अब मेरे लिए ऐसा किया जाये। मैं भले ही मर जाऊं, किन्‍तु मैं अपने को इस गौरव से वंचित नहीं होने दूंगा।</verse>
				<verse number="16">मैं इस पर गर्व नहीं करता कि मैं शुभसमाचार का प्रचार करता हूँ। मैं तो ऐसा करने को विवश हूँ। धिक्‍कार मुझे यदि मैं शुभसमाचार का प्रचार न करूँ!</verse>
				<verse number="17">यदि मैं अपनी इच्‍छा से यह करता, तो मुझे पुरस्‍कार का अधिकार होता। किन्‍तु मैं अपनी इच्‍छा से यह नहीं करता। मुझे जो कार्य सौंपा गया है, मैं उसे पूरा करता हूँ।</verse>
				<verse number="18">तो, पुरस्‍कार पर मेरा कौन-सा दावा है? वह यह है कि मैं बिना कुछ लिये शुभसमाचार का प्रचार करता हूँ और शुभसमाचार-सम्‍बन्‍धी अपने अधिकारों का पूरा उपयोग नहीं करता।</verse>
				<verse number="19">सब लोगों से स्‍वतन्‍त्र होने पर भी मैंने अपने को सब का दास बना लिया है, जिससे मैं अधिक-से-अधिक लोगों को उद्धार के लिए प्राप्‍त कर सकूँ।</verse>
				<verse number="20">मैं यहूदियों के लिए यहूदी-जैसा बना, जिससे यहूदियों को प्राप्‍त कर सकूँ। जो लोग व्‍यवस्‍था के अधीन हैं, उनको प्राप्‍त करने के लिए मैं व्‍यवस्‍था के अधीन-जैसा बना, यद्यपि मैं वास्‍तव में व्‍यवस्‍था के अधीन नहीं हूँ।</verse>
				<verse number="21">जो लोग व्‍यवस्‍था के अधीन नहीं हैं, उन्‍हें प्राप्‍त करने के लिए मैं उनके-जैसा व्‍यवस्‍था-विहीन बना, यद्यपि मसीह की व्‍यवस्‍था के अधीन होने के कारण मैं वास्‍तव में परमेश्‍वर की व्‍यवस्‍था से स्‍वतन्‍त्र नहीं हूँ।</verse>
				<verse number="22">मैं दुर्बलों के लिए दुर्बल-जैसा बना, जिससे मैं उनको प्राप्‍त कर सकूँ। मैं सब के लिए सब कुछ बन गया हूँ, जिससे किसी न किसी तरह कुछ लोगों का उद्धार कर सकूँ।</verse>
				<verse number="23">मैं यह सब शुभसमाचार के कारण कर रहा हूँ, जिससे मैं भी अन्‍यों के साथ उसके कृपादानों का भागीदार बन जाऊं।</verse>
				<verse number="24">क्‍या आप यह नहीं जानते कि दौड़ में तो सभी प्रतियोगी दौड़ते हैं, किन्‍तु पुरस्‍कार एक को ही मिलता है? अत: आप इस प्रकार दौड़ें कि पुरस्‍कार प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="25">सब प्रतियोगी हर बात में संयम रखते हैं। वे नश्‍वर मुकुट प्राप्‍त करने के लिए ऐसा करते हैं, जब कि हम अनश्‍वर मुकुट के लिए।</verse>
				<verse number="26">इसलिए मैं एक निश्‍चित लक्ष्य सामने रख कर दौड़ता हूँ। मैं ऐसा मुक्‍केबाज हूँ जो हवा में मुक्‍का नहीं मारता।</verse>
				<verse number="27">मैं अपने शरीर को कष्‍ट देता हूँ और उसे वश में रखता हूँ। कहीं ऐसा न हो कि दूसरों को प्रवचन देने के बाद मैं स्‍वयं अयोग्‍य प्रमाणित होऊं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! मैं आप लोगों को याद दिलाना चाहता हूँ कि हमारे सभी पूर्वज बादल की छाया में चले, सब ने समुद्र पार किया,</verse>
				<verse number="2">और इस प्रकार बादल और समुद्र का “बपतिस्‍मा’ ग्रहण कर सब-के-सब मूसा के सहभागी बने।</verse>
				<verse number="3">सब ने एक ही आध्‍यात्‍मिक भोजन ग्रहण किया</verse>
				<verse number="4">और एक ही आध्‍यात्‍मिक पेय का पान किया, क्‍योंकि वे एक आध्‍यात्‍मिक चट्टान का जल पीते थे, जो उनके साथ-साथ चलती थी और वह चट्टान थी-मसीह।</verse>
				<verse number="5">फिर भी उन में से अधिकांश लोग परमेश्‍वर के कृपापात्र नहीं बन सके और निर्जन प्रदेश में ढेर हो गये।</verse>
				<verse number="6">ये घटनाएँ उदाहरण स्‍वरूप हैं और हम को यह शिक्षा देती हैं कि हमें उनके समान बुरी चीजों का लालच नहीं करना चाहिए।</verse>
				<verse number="7">उनमें से कुछ लोगों के समान आप मूर्तिपूजक न बनें, जिन के विषय में यह लिखा है, “वे खाने-पीने के लिए बैठे और आनन्‍द मनाने के लिए उठे।”</verse>
				<verse number="8">हम व्‍यभिचार नहीं करें, जैसा कि उन में से से कुछ लोगों ने व्‍यभिचार किया और एक ही दिन में तेईस हजार मर गये।</verse>
				<verse number="9">हम मसीह की परीक्षा नहीं लें, जैसा कि उनमें से कुछ लोगों ने किया और साँपों ने उन्‍हें नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="10">आप लोग नहीं भुनभुनायें, जैसा कि उनमें से कुछ भुनभुनाये और विनाशक दूत ने उन्‍हें नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="11">यह सब उदाहरण स्‍वरूप उन पर बीता और हमें चेतावनी देने के लिए लिखा गया है, जो युग के अन्‍त में विद्यमान हैं।</verse>
				<verse number="12">इसलिए जो यह समझता है कि मैं विश्‍वास में दृढ़ हूँ, वह सावधान रहे। कहीं ऐसा न हो कि वह विचलित हो जाये।</verse>
				<verse number="13">आप को अब तक ऐसा प्रलोभन नहीं दिया गया है, जो मनुष्‍य की शक्‍ति से परे हो। परमेश्‍वर सत्‍यप्रतिज्ञ है। वह आप को ऐसे प्रलोभन में पड़ने नहीं देगा, जो आपकी शक्‍ति से परे हो। वह प्रलोभन के समय आप को उससे निकलने का मार्ग दिखायेगा, जिससे आप उसे सहन कर सकें।</verse>
				<verse number="14">मेरे प्रिय भाइयो और बहिनो! आप मूर्तिपूजा से दूर रहें।</verse>
				<verse number="15">मैं आप लोगों को समझदार जान कर यह कह रहा हूँ। आप स्‍वयं मेरी बातों पर विचार करें।</verse>
				<verse number="16">क्‍या आशिष का कटोरा, जिस पर हम आशिष मांगते हैं, हमें मसीह के रक्‍त का सहभागी नहीं बनाता? क्‍या वह रोटी, जिसे हम तोड़ते हैं, हमें मसीह के शरीर का सहभागी नहीं बनाती</verse>
				<verse number="17">रोटी तो एक ही है, इसलिए अनेक होने पर भी हम एक देह हैं। क्‍योंकि हम सब एक ही रोटी के सहभागी हैं।</verse>
				<verse number="18">जो शरीर के नाते इस्राएल वंश के लोग हैं, उनकी प्रथाओं पर ध्‍यान दीजिए। क्‍या बलिभोज खाने वाले व्यक्‍ति वेदी के सहभागी नहीं हैं?</verse>
				<verse number="19">मैं यह नहीं कहता कि मूर्ति को चढ़ाये हुए मांस की कोई विशेषता है अथवा यह कि मूर्ति का कुछ महत्व है।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु जैसा धर्मग्रन्‍थ में कहा गया है, “जो बलि चढ़ायी जाती है वह परमेश्‍वर को नहीं, बल्‍कि भूतों को चढ़ायी जाती है।” मैं यह नहीं चाहता कि आप लोग भूतों के सहभागी बनें।</verse>
				<verse number="21">आप प्रभु के कटोरे और भूतों के कटोरे, दोनों में से पी नहीं सकते। आप प्रभु की मेज़ और भूतों की मेज़, दोनों के सहभागी नहीं बन सकते।</verse>
				<verse number="22">क्‍या हम प्रभु को चुनौती देना चाहते हैं? क्‍या हम उससे अधिक बलवान हैं?</verse>
				<verse number="23">“सब कुछ करने की अनुमति है,” किन्‍तु सब कुछ हितकर नहीं। “सब कुछ करने की अनुमति है,” किन्‍तु सब कुछ से निर्माण नहीं होता।</verse>
				<verse number="24">सब कोई अपना नहीं, बल्‍कि दूसरों के हित का ध्‍यान रखें।</verse>
				<verse number="25">बाजार में जो मांस बिकता है, उसे आप अन्‍त:करण की शान्‍ति के लिए पूछताछ किये बिना खा सकते हैं;</verse>
				<verse number="26">क्‍योंकि जैसा धर्मग्रन्‍थ में कहा गया है, “पृथ्‍वी और उसमें जो कुछ है वह सब प्रभु का है।”</verse>
				<verse number="27">जब अविश्‍वासियों में से कोई आप को निमन्‍त्रण देता है और आप जाना चाहते हैं, तो जो कुछ परोसा जाता है उसे आप, अन्‍त:करण की शान्‍ति के लिए पूछताछ किये बिना, खा सकते हैं।</verse>
				<verse number="28">परन्‍तु यदि कोई आप से कहे, “यह देवता को चढ़ाया हुआ मांस है,” तो बतलाने वाले और अन्‍त:करण के कारण उसे मत खाइए।</verse>
				<verse number="29">मेरा अभिप्राय आपके अन्‍त:करण से नहीं, बल्‍कि दूसरे व्यक्‍ति के अन्‍त:करण से है; क्‍योंकि मेरी स्‍वतन्‍त्रता दूसरे के अन्‍त:करण के कारण बाधित नहीं है।</verse>
				<verse number="30">यदि मैं धन्‍यवाद की प्रार्थना करने के बाद भोज में सम्‍मिलित हो गया हूँ, तो जिस भोजन के लिए मैं परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देता हूँ, उस के कारण किसी को मेरी निन्‍दा करने का अधिकार नहीं।</verse>
				<verse number="31">इसलिए आप लोग चाहे खायें या पियें, जो कुछ भी करें, सब परमेश्‍वर की महिमा के लिए करें।</verse>
				<verse number="32">आप किसी के लिए ठेस का कारण न बनें-न यहूदियों के लिए, न यूनानियों और न परमेश्‍वर की कलीसिया के लिए।</verse>
				<verse number="33">मैं भी अपने हित का नहीं, बल्‍कि दूसरों के हित का ध्‍यान रख कर सब बातों में सब को प्रसन्न करने का प्रयत्‍न करता हूँ, जिससे वे मुक्‍ति प्राप्‍त कर सकें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">आप लोग मेरा अनुसरण करें, जिस तरह मैं मसीह का अनुसरण करता हूँ।</verse>
				<verse number="2">आप मेरी हर बात का ध्‍यान रखते हैं और जो परम्‍पराएँ मैंने आपको सौंपी हैं, उन में दृढ़ बने रहते हैं। इसके लिए मैं आप लोगों की प्रशंसा करता हूँ।</verse>
				<verse number="3">फिर भी मैं आप को यह बताना चाहता हूँ कि मसीह प्रत्‍येक पुरुष के शीर्ष हैं; पुरुष अपनी पत्‍नी का शीर्ष है, लेकिन मसीह का शीर्ष परमेश्‍वर ही है।</verse>
				<verse number="4">जो पुरुष सिर ढक कर प्रार्थना या नबूवत करता है, वह अपने शीर्ष मसीह का अपमान करता है</verse>
				<verse number="5">और जो स्‍त्री बिना सिर ढके प्रार्थना या नबूवत करती है, वह अपने शीर्ष पति का अपमान करती है; क्‍योंकि तब वह उस स्‍त्री जैसी है जिसका सिर मूंड़ा हुआ है।</verse>
				<verse number="6">यदि कोई स्‍त्री अपना सिर नहीं ढकती, तो क्‍यों न वह अपना सिर मुँड़वा ले! यदि कटे हुए केश या मूँड़ा हुआ सिर स्‍त्री के लिए लज्‍जा की बात है, तो वह अपना सिर ढक ले।</verse>
				<verse number="7">पुरुष को अपना सिर नहीं ढकना चाहिए; क्‍योंकि वह परमेश्‍वर का प्रतिरूप और उसकी महिमा का प्रतिबिन्‍ब है, जब कि स्‍त्री पुरुष की महिमा का प्रतिबिम्‍ब है।</verse>
				<verse number="8">पुरुष स्‍त्री से नहीं बना, बल्‍कि स्‍त्री पुरुष से बनी</verse>
				<verse number="9">और पुरुष की सृष्‍टि स्‍त्री के लिए नहीं हुई, बल्‍कि पुरुष के लिए स्‍त्री की सृष्‍टि हुई।</verse>
				<verse number="10">इसलिए प्रार्थना में स्‍वर्गदूतों के कारण स्‍त्री को मान-मर्यादा का चिह्‍न अपने सिर पर पहनना चाहिए।</verse>
				<verse number="11">फिर भी प्रभु में स्‍त्री के बिना पुरुष कुछ नहीं है और पुरुष के बिना स्‍त्री कुछ नहीं;</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि जैसे पुरुष से स्‍त्री की सृष्‍टि हुई वैसे ही पुरुष का जन्‍म स्‍त्री से होता है, किन्‍तु सब का मूलस्रोत परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="13">आप स्‍वयं विचार करें, क्‍या यह उचित है कि स्‍त्री बिना सिर ढके परमेश्‍वर से प्रार्थना करे?</verse>
				<verse number="14">क्‍या प्रकृति स्‍वयं आप को यह शिक्षा नहीं देती कि लम्‍बे केश रखना पुरुष के लिए लज्‍जा की बात है,</verse>
				<verse number="15">जब कि स्‍त्री के लिए यह गौरव की बात है, क्‍योंकि उसे आवरण के रूप में लम्‍बे केश मिले हैं?</verse>
				<verse number="16">यदि कोई इसके विषय में विवाद करना चाहे, तो वह यह जान ले कि न तो हमारे यहाँ कोई दूसरी प्रथा प्रचलित है और न परमेश्‍वर की कलीसियाओं में ही।</verse>
				<verse number="17">मैं ये आदेश देते हुए इस पर अपना असन्‍तोष प्रकट करना चाहता हूँ कि आपकी सभाओं से आप को लाभ से अधिक हानि होती है।</verse>
				<verse number="18">पहली बात तो यह है कि मेरे सुनने में आया कि जब आप के यहाँ धर्मसभा होती है, तो दलबन्‍दी स्‍पष्‍ट हो जाती है और मैं एक सीमा तक उस पर विश्‍वास भी करता हूँ।</verse>
				<verse number="19">आप लोगों में फूट होना एक प्रकार से अनिवार्य है, जिससे यह स्‍पष्‍ट हो जाये कि आप में से कौन लोग खरे हैं।</verse>
				<verse number="20">आप लोग जिस तरह सभा के लिए एकत्र होते हैं, वह प्रभु-भोज कहलाने योग्‍य नहीं;</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि प्रत्‍येक व्यक्‍ति झटपट अपना-अपना भोजन खाने में लग जाता है। इस तरह कोई भूखा रह जाता है और कोई जरूरत से ज्‍यादा पीता है।</verse>
				<verse number="22">क्‍या खाने-पीने के लिए आपके अपने घर नहीं हैं? या क्‍या आप परमेश्‍वर की कलीसिया का तिरस्‍कार करना और गरीबों को नीचा दिखाना चाहते हैं? मैं आप लोगों से क्‍या कहूँ? क्‍या मैं आपकी प्रशंसा करूँ? मैं इस बात के लिए आप की प्रशंसा नहीं कर सकता।</verse>
				<verse number="23">जो परम्‍परा मैंने आपको सौंपी है, वह मुझे प्रभु से प्राप्‍त हुई थी: अर्थात जिस रात को प्रभु येशु पकड़वाये गये, उन्‍होंने रोटी ली</verse>
				<verse number="24">और धन्‍यवाद की प्रार्थना करने के बाद उसे तोड़ा और कहा, “यह मेरी ही देह है, जो तुम्‍हारे लिए है। यह मेरी स्‍मृति में किया करो।”</verse>
				<verse number="25">इसी तरह, भोजन के बाद उन्‍होंने कटोरा लेकर कहा, “यह कटोरा मेरे ही रक्‍त द्वारा स्‍थापित नया विधान है। जब-जब तुम उसमें से पियो, तो यह मेरी स्‍मृति में किया करो।”</verse>
				<verse number="26">इस प्रकार जब-जब आप यह रोटी खाते और इस कटोरे में से पीते हैं, तो प्रभु के आने तक उनकी मृत्‍यु की घोषणा करते हैं।</verse>
				<verse number="27">इसलिए जो व्यक्‍ति अयोग्‍य रीति से यह रोटी खाता या प्रभु के कटोरे में से पीता है, वह प्रभु की देह और रक्‍त के विरुद्ध अपराध करता है।</verse>
				<verse number="28">अपने अन्‍त:करण की परीक्षा करने के बाद ही मनुष्‍य यह रोटी खाये और इस कटोरे में से पिये;</verse>
				<verse number="29">क्‍योंकि जो कोई देह का अर्थ स्‍वीकार किये बिना खाता और पीता है, वह अपने ही दण्‍ड के निमित्त खाता और पीता है।</verse>
				<verse number="30">यही कारण है कि आप में से बहुत-से लोग रोगी और दुर्बल हैं और कुछ लोग मर भी गये हैं।</verse>
				<verse number="31">यदि हम अपने अन्‍त:करण की ठीक-ठीक जाँच करते, तो हमें दोषी नहीं ठहराया जाता।</verse>
				<verse number="32">फिर भी जब प्रभु ही हमें दोषी ठहराते हैं, तो यह हमारे सुधार के लिए है, जिससे हम संसार के साथ दण्‍डनीय न हों।</verse>
				<verse number="33">इसलिए मेरे भाइयो और बहिनो! जब आप प्रभु-भोज के लिए एकत्र हों, तो दूसरे की प्रतीक्षा करें।</verse>
				<verse number="34">यदि किसी को भूख लगे, तो वह अपने घर में खाये, जिससे आपकी सभा आपके दण्‍ड का कारण न बने। शेष बातों की व्‍यवस्‍था मैं आने पर करूँगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! हम चाहते हैं कि आप लोगों को आध्‍यात्‍मिक वरदानों के विषय में निश्‍चित जानकारी हो।</verse>
				<verse number="2">आप जानते हैं कि जब आप अन्‍यधर्मी थे, तो आप विवश हो कर गूंगी मूर्तियों की ओर खिंच जाते थे।</verse>
				<verse number="3">इसलिए मैं आप लोगों को बता देता हूँ कि कोई भी व्यक्‍ति परमेश्‍वर के आत्‍मा से प्रेरित हो कर यह नहीं कहता,“येशु शापित हो” और कोई भी व्यक्‍ति पवित्र आत्‍मा की प्रेरणा के बिना यह नहीं कह सकता,“येशु ही प्रभु है।”</verse>
				<verse number="4">वरदान तो नाना प्रकार के होते हैं; किन्‍तु आत्‍मा एक ही है।</verse>
				<verse number="5">सेवाएँ तो नाना प्रकार की होती हैं, किन्‍तु प्रभु एक ही हैं।</verse>
				<verse number="6">प्रभावशाली कार्य तो नाना प्रकार के होते हैं, किन्‍तु एक ही परमेश्‍वर द्वारा सब में सब कार्य सम्‍पन्न होते हैं।</verse>
				<verse number="7">प्रत्‍येक व्यक्‍ति को सब के कल्‍याण के लिए आत्‍मा का प्रकाश मिलता है।</verse>
				<verse number="8">किसी को आत्‍मा द्वारा प्रज्ञ का संदेश सुनाने का, किसी को उसी आत्‍मा द्वारा ज्ञान के शब्‍द बोलने का</verse>
				<verse number="9">और किसी को उसी आत्‍मा द्वारा विश्‍वास करने का वरदान मिलता है। एक ही आत्‍मा किसी को रोगियों को स्‍वस्‍थ करने का,</verse>
				<verse number="10">किसी को प्रभावशाली आश्‍चर्य कर्म करने का, किसी को नबूवत करने का, किसी को आत्‍माओं की परख करने का, किसी को भिन्न-भिन्न अध्‍यात्‍मिक भाषाओं में बोलने का और किसी को उन भाषाओं की व्‍याख्‍या करने का वरदान देता है।</verse>
				<verse number="11">एक ही और वही आत्‍मा यह सब करता है। वह अपनी इच्‍छा के अनुसार प्रत्‍येक को अलग-अलग वरदान देता है।</verse>
				<verse number="12">मनुष्‍य का शरीर एक है, यद्यपि उसके बहुत-से अंग होते हैं। और सभी अंग, अनेक होते हुए भी, एक ही शरीर बन जाते हैं। मसीह के विषय में भी यही बात है।</verse>
				<verse number="13">हम यहूदी हों या यूनानी, दास हों या स्‍वतन्‍त्र, हम सब-के-सब एक ही आत्‍मा का बपतिस्‍मा ग्रहण कर एक ही शरीर बन गये हैं। हम सब को एक ही आत्‍मा का पान कराया गया है।</verse>
				<verse number="14">शरीर में भी तो एक नहीं, बल्‍कि बहुत-से अंग हैं।</verse>
				<verse number="15">यदि पैर कहे, “मैं हाथ नहीं हूँ, इसलिए शरीर का नहीं हूँ”, तो क्‍या वह इस कारण शरीर का अंग नहीं?</verse>
				<verse number="16">यदि कान कहे, “मैं आँख नहीं हूँ, इसलिए शरीर का नहीं हूँ”, तो क्‍या वह इस कारण शरीर का अंग नहीं?</verse>
				<verse number="17">यदि सारा शरीर आँख ही होता, तो वह कैसे सुन सकता? यदि सारा शरीर कान ही होता, तो वह कैसे सूँघ सकता?</verse>
				<verse number="18">वास्‍तव में परमेश्‍वर ने अपनी इच्‍छानुसार प्रत्‍येक अंग को शरीर में स्‍थान दिया है।</verse>
				<verse number="19">यदि सब-के-सब एक ही अंग होते, तो शरीर कहाँ होता?</verse>
				<verse number="20">वास्‍तव में बहुत-से अंग होने पर भी एक ही शरीर होता है।</verse>
				<verse number="21">आँख हाथ से नहीं कह सकती, “मुझे तुम्‍हारी जरूरत नहीं”, और सिर पैरों से नहीं कह सकता, “मुझे तुम्‍हारी जरूरत नहीं।”</verse>
				<verse number="22">वरन् इसके विपरीत, शरीर के जो अंग सब से दुर्बल समझे जाते हैं, वे अधिक आवश्‍यक हैं।</verse>
				<verse number="23">शरीर के जिन अंगों को हम कम आदरणीय समझते हैं, उनका अधिक आदर करते हैं और अपने अशोभनीय अंगों की लज्‍जा का अधिक ध्‍यान रखते हैं।</verse>
				<verse number="24">हमारे शोभनीय अंगों को इसकी जरूरत नहीं होती। तो, जो अंग कम आदरणीय हैं, परमेश्‍वर ने उन्‍हें अधिक आदर दिलाते हुए शरीर का संगठन किया है।</verse>
				<verse number="25">यह इसलिए हुआ कि शरीर में फूट उत्‍पन्न न हो, बल्‍कि उसके सभी अंग एक दूसरे का ध्‍यान रखें।</verse>
				<verse number="26">यदि एक अंग को पीड़ा होती है, तो उसके साथ सभी अंगों को पीड़ा होती है और यदि एक अंग का सम्‍मान किया जाता है, तो उसके साथ सभी अंग आनन्‍द मनाते हैं।</verse>
				<verse number="27">इसी तरह आप सब मिल कर मसीह की देह हैं और आप में से प्रत्‍येक उसका एक अंग है।</verse>
				<verse number="28">परमेश्‍वर ने कलीसिया में भिन्न-भिन्न व्यक्‍तियों को नियुक्‍त किया है: पहले प्रेरितों को, दूसरे नबियों को, तीसरे शिक्षकों और तब आश्‍चर्य कर्म करने वालों को; तब उन व्यक्‍तियों को, जिनको स्‍वस्‍थ करने का वरदान मिला है; परोपकारकों, प्रशासकों और विभिन्न अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलने वालों को।</verse>
				<verse number="29">क्‍या सब प्रेरित हैं? सब नबी हैं? सब शिक्षक हैं? सब आश्‍चर्य कर्म करने वाले हैं?</verse>
				<verse number="30">क्‍या सब को स्‍वस्‍थ करने का वरदान मिला है? सब अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलते हैं? सब व्‍याख्‍या करने वाले हैं?</verse>
				<verse number="31">जो भी हो, आप श्रेष्‍ठतर वरदानों की धुन में रहें! अब मैं आप के सम्‍मुख सर्वोत्तम मार्ग प्रस्‍तुत करता हूँ:</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">मैं भले ही मनुष्‍यों तथा स्‍वर्गदूतों की भाषाओं में बोलूँ; किन्‍तु यदि मुझ में प्रेम का अभाव है, तो मैं ठनठनाता पीतल अथवा झनझनाती झाँझ मात्र हूँ।</verse>
				<verse number="2">मुझे भले ही नबूवत करने का वरदान मिला हो, मैं सभी रहस्‍य जानता होऊं, मुझे समस्‍त ज्ञान प्राप्‍त हो गया हो, मेरा विश्‍वास इतना परिपूर्ण हो कि मैं पहाड़ों को हटा सकूँ; किन्‍तु यदि मुझ में प्रेम का अभाव है, तो मैं कुछ भी नहीं हूँ।</verse>
				<verse number="3">मैं भले ही अपनी सारी सम्‍पत्ति दान कर दूँ और प्रसिद्धि पाने के लिए अपना शरीर अर्पित करूँ; किन्‍तु यदि मुझमें प्रेम का अभाव है, तो इससे मुझे कुछ भी लाभ नहीं।</verse>
				<verse number="4">प्रेम सहनशील और दयालु है। प्रेम न तो ईष्‍र्या करता है, न डींग मारता, न घमण्‍ड करता है।</verse>
				<verse number="5">प्रेम अशोभनीय व्‍यवहार नहीं करता। वह अपना स्‍वार्थ नहीं खोजता। प्रेम न तो झुंझलाता है और न बुराई का लेखा रखता है।</verse>
				<verse number="6">वह दूसरों के पाप से नहीं, बल्‍कि उनके सदाचरण से प्रसन्न होता है।</verse>
				<verse number="7">वह सब कुछ ढाँक देता है, सब कुछ पर विश्‍वास करता है, सब कुछ की आशा करता और सब कुछ सह लेता है।</verse>
				<verse number="8">नबूवतें जाती रहेंगी, अध्‍यात्‍म भाषाएँ मौन हो जायेंगी और ज्ञान मिट जायेगा, किन्‍तु प्रेम का कभी अन्‍त नहीं होगा;</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि हमारा ज्ञान तथा हमारी नबूवत अपूर्ण हैं</verse>
				<verse number="10">और जब पूर्णता आ जायेगी, तो जो अपूर्ण है, वह जाता रहेगा।</verse>
				<verse number="11">मैं जब बच्‍चा था, तो बच्‍चों की तरह बोलता, सोचता और समझता था; किन्‍तु सयाना हो जाने पर मैंने बचकानी बातें छोड़ दीं।</verse>
				<verse number="12">अभी तो हमें दर्पण में धुँधला-सा दिखाई देता है, परन्‍तु तब हम आमने-सामने देखेंगे। अभी तो मेरा ज्ञान अपूर्ण है; परन्‍तु तब मैं उसी तरह पूर्ण रूप से जान जाऊंगा, जिस तरह परमेश्‍वर मुझे जान गया है।</verse>
				<verse number="13">अभी तो विश्‍वास, आशा और प्रेम-ये तीनों बने हुए हैं। किन्‍तु इन में से प्रेम ही सब से महान है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">आप प्रेम की साधना करते रहें। आप आध्‍यात्‍मिक वरदानों की धुन में रहें; किन्‍तु विशेष रूप से नबूवत के वरदान की अभिलाषा किया करें।</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि जो अध्‍यात्‍म भाषा में बोलता है, वह मनुष्‍यों से नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर से बोलता है। कोई भी उसे नहीं समझता: वह आत्‍मा से प्रेरित होकर रहस्‍यमय बातें करता है।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु जो नबूवत करता है, वह मनुष्‍यों से आध्‍यात्‍मिक निर्माण, प्रोत्‍साहन और सान्‍त्‍वना की बातें करता है।</verse>
				<verse number="4">जो अध्‍यात्‍म भाषा में बोलता है, वह अपना ही आध्‍यात्‍मिक निर्माण करता है; किन्‍तु जो नबूवत करता है, वह कलीसिया का आध्‍यात्‍मिक निर्माण करता है।</verse>
				<verse number="5">मैं तो चाहता हूँ कि आप सब को अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलने का वरदान मिले, किन्‍तु इससे अधिक यह चाहता हूँ कि आप को नबूवत करने का वरदान मिले। यदि अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलने वाला व्यक्‍ति कलीसिया के आध्‍यात्‍मिक निर्माण के लिए उनकी व्‍याख्‍या नहीं करता, तो इसकी अपेक्षा नबूवत करने वाले का महत्व अधिक है।</verse>
				<verse number="6">भाइयो और बहिनो! मान लीजिए कि मैं आप लोगों के यहाँ आकर अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलूँ और परमेश्‍वर द्वारा प्रकाशित सत्‍य, ज्ञान, नबूवत अथवा शिक्षा न प्रदान करूँ, तो मेरे बोलने से आप को क्‍या लाभ होगा?</verse>
				<verse number="7">बाँसुरी या वीणा - जैसे निर्जीव वाद्यों के विषय में भी यही बात है। यदि उनसे उत्‍पन्न स्‍वरों में कोई भेद नहीं है, तो यह कैसे पता चलेगा कि बाँसुरी या वीणा पर क्‍या बजाया जा रहा है?</verse>
				<verse number="8">यदि तुरही का स्‍वर अस्‍पष्‍ट है, तो कौन अपने को युद्ध के लिए तैयार करेगा?</verse>
				<verse number="9">आपके विषय में भी यही बात है। यदि आप अध्‍यात्‍म भाषा में बोलते समय सुबोध शब्‍द नहीं बोलते, तो यह कैसे पता चलेगा कि आप क्‍या कह रहे हैं? आप केवल हवा से बातें करेंगे।</verse>
				<verse number="10">संसार में न जाने कितने प्रकार के शब्‍द हैं और उन में एक भी निरर्थक नहीं है।</verse>
				<verse number="11">यदि मैं किसी शब्‍द का अर्थ नहीं जानता, तो मैं बोलने वाले के लिए परदेशी हूँ और बोलनेवाला मेरे लिए परदेशी है।</verse>
				<verse number="12">आप के विषय में भी यही बात है।आप लोग आध्‍यात्‍मिक वरदानों की धुन में रहते हैं; इसलिए ऐसे वरदानों से सम्‍पन्न होने का प्रयत्‍न करें, जो कलीसिया के आध्‍यात्‍मिक निर्माण में सहायक हों।</verse>
				<verse number="13">अध्‍यात्‍म भाषा में बोलने वाला प्रार्थना करे, जिससे उसको व्‍याख्‍या करने का वरदान भी मिल जाये;</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि यदि मैं अध्‍यात्‍म भाषा में प्रार्थना करता हूँ, तो मेरी आत्‍मा प्रार्थना करती हैं किन्‍तु मेरी बुद्धि निष्‍क्रिय है।</verse>
				<verse number="15">तो क्‍या करना चाहिए? मैं अपनी आत्‍मा से प्रार्थना करूँगा और अपनी बुद्धि से भी। मैं अपनी आत्‍मा से गीत गाऊंगा और अपनी बुद्धि से भी।</verse>
				<verse number="16">यदि आप आत्‍मा से आविष्‍ट होकर परमेश्‍वर की स्‍तुति करते हैं, तो वहाँ उपस्‍थित साधारण व्यक्‍ति आपका धन्‍यवाद सुनकर कैसे “आमेन” कह सकता है? वह यह भी नहीं जानता कि आप क्‍या कह रहे हैं।</verse>
				<verse number="17">आपका धन्‍यवाद भले ही सुन्‍दर हो, किन्‍तु इससे दूसरे व्यक्‍ति का आध्‍यात्‍मिक निर्माण नहीं होता।</verse>
				<verse number="18">परमेश्‍वर को धन्‍यवाद! मुझे आप सब से अधिक अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलने का वरदान मिला है,</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु अध्‍यात्‍म भाषा में दस हजार शब्‍द बोलने की अपेक्षा मैं दूसरों को शिक्षा देने के लिए धर्मसभा में अपनी बुद्धि से पाँच शब्‍द बोलना ज्‍यादा पसन्‍द करूँगा।</verse>
				<verse number="20">भाइयो और बहिनो! सोच-विचार में बच्‍चे मत बनिए। हाँ, बुराई के संबंध में शिशु बने रहिए; किन्‍तु सोच-विचार में पूर्ण सयाने बनिए।</verse>
				<verse number="21">व्‍यवस्‍था में लिखा है, “प्रभु कहता है: मैं अन्‍यभाषा-भाषियों द्वारा विदेशी भाषा में इस प्रजा से बोलूँगा; फिर भी वह मेरी बात पर ध्‍यान नहीं देगी।”</verse>
				<verse number="22">इससे स्‍पष्‍ट है कि अध्‍यात्‍म भाषाएँ विश्‍वासियों के लिए नहीं, बल्‍कि अविश्‍वासियों के लिए चिन्‍ह स्‍वरूप हैं और नबूवत अविश्‍वासियों के लिए नहीं, बल्‍कि विश्‍वासियों के लिए है।</verse>
				<verse number="23">जब सारी कलीसियां सहभागिता के लिए एकत्र है, तब यदि सब लोग अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलने लगें और उस समय कोई अदीिक्षत या अविश्‍वासी व्यक्‍ति भीतर आ जायें, तो क्‍या वे यह नहीं कहेंगे कि आप प्रलाप कर रहे हैं?</verse>
				<verse number="24">परन्‍तु यदि सब नबूवत करें और कोई अविश्‍वासी या अदीिक्षत व्यक्‍ति भीतर आ जाये, तो वह उनकी बातों से प्रभावित हो कर अपने को पापी समझेगा और अपने अन्‍त:करण की जाँच करेगा।</verse>
				<verse number="25">उसके हृदय के रहस्‍य प्रकट हो जायेंगे। वह मुँह के बल गिर कर परमेश्‍वर की आराधना करेगा और यह स्‍वीकार करेगा कि परमेश्‍वर सचमुच आप लोगों के बीच विद्यमान है।</verse>
				<verse number="26">इसका निष्‍कर्ष क्‍या है? हे भाइयो और बहिनो! जब-जब आप आराधना हेतु एकत्र होते हैं, तो कोई भजन सुनाता है, कोई शिक्षा देता है, कोई अपने पर प्रकट किया हुआ सत्‍य बताता है, कोई अध्‍यात्‍म भाषा में बोलता है और कोई उसकी व्‍याख्‍या करता है; किन्‍तु यह सब आध्‍यात्‍मिक निर्माण के लिए होना चाहिए।</verse>
				<verse number="27">जहाँ तक अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलने का प्रश्‍न है, दो या अधिक-से-अधिक तीन व्यक्‍ति बारी-बारी से ऐसा करें और कोई दूसरा व्यक्‍ति इसकी व्‍याख्‍या प्रस्‍तुत करे।</verse>
				<verse number="28">यदि कोई व्‍याख्‍या करने वाला नहीं हो, तो अध्‍यात्‍म भाषा में बोलने वाला धर्मसभा में चुप रहे। वह अपने से और परमेश्‍वर से बोले।</verse>
				<verse number="29">नबूवत करने वालों में से दो या तीन बोलें और दूसरे लोग उनकी वाणी की परीक्षा करें।</verse>
				<verse number="30">यदि बैठे हुए लोगों में से किसी पर कोई सत्‍य प्रकट किया जाता हो, तो पहला वक्‍ता चुप रहे।</verse>
				<verse number="31">आप सभी लोग नबूवत कर सकते हैं, किन्‍तु आप एक-एक कर के बोलें, जिससे सब को शिक्षा और प्रोत्‍साहन मिले।</verse>
				<verse number="32">नबूवत करते समय नबी अपनी आत्‍मा पर नियन्‍त्रण रख सकता है;</verse>
				<verse number="33">क्‍योंकि परमेश्‍वर अव्‍यवस्‍था का नहीं, वरन शान्‍ति का परमेश्‍वर है। सन्‍तों की सभी कलीसियाओं की तरह</verse>
				<verse number="34">आपकी धर्मसभाओं में भी स्‍त्रियाँ चुप रहें। उन्‍हें इस तरह बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है। वे आत्‍मनियंत्रित रहें, जैसा कि व्‍यवस्‍था भी कहती है।</verse>
				<verse number="35">यदि वे किसी बात की जानकारी प्राप्‍त करना चाहती हैं, तो वे घर में अपने पतियों से पूछें। धर्मसभा में बोलना स्‍त्री के लिए उपयुक्‍त नहीं है।</verse>
				<verse number="36">क्‍या परमेश्‍वर का वचन आप ही लोगों के यहाँ से फैला, या केवल आप लोगों तक पहुँचा है?</verse>
				<verse number="37">यदि कोई समझता है कि वह नबूवत या अन्‍य आध्‍यात्‍मिक वरदानों से सम्‍पन्न है, तो वह यह अच्‍छी तरह जान ले कि मैं जो कुछ आप लोगों को लिख रहा हूँ, वह प्रभु का आदेश है।</verse>
				<verse number="38">यदि कोई यह अस्‍वीकार करता है, तो वह प्रभु द्वारा अस्‍वीकार किया जाता है।</verse>
				<verse number="39">मेरे भाइयो और बहिनो! निष्‍कर्ष यह है: आप नबूवत के वरदान की अभिलाषा किया करें और अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलने वालों को न रोकें।</verse>
				<verse number="40">परन्‍तु सब कुछ उचित और व्‍यवस्‍थित रूप से किया जाये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! मैं आप लोगों को उस शुभ-समाचार का स्‍मरण दिलाना चाहता हूँ, जिसका प्रचार मैंने आपके बीच किया, जिसे आपने ग्रहण किया और जिस में आप दृढ़ बने हुए हैं।</verse>
				<verse number="2">यदि आप शुभ-समाचार उसी रूप में बनाये रखेंगे, जिस रूप में मैंने उसे आपको सुनाया है, तो उसके द्वारा आप को मुक्‍ति प्राप्‍त होगी। नहीं तो आपका विश्‍वास करना व्‍यर्थ होगा।</verse>
				<verse number="3">मैंने आप लोगों को सबसे पहले वह विश्‍वास सौंप दिया जो मुझे प्राप्‍त हुआ था, अर्थात धर्मग्रन्‍थ के अनुसार मसीह हमारे पापों के लिए मरे,</verse>
				<verse number="4">वह कबर में रखे गए और धर्मग्रन्‍थ के अनुसार तीसरे दिन जी उठे।</verse>
				<verse number="5">वह कैफा को और बाद में बारहों को दिखाई दिये।</verse>
				<verse number="6">फिर वह एक ही समय पाँच सौ से अधिक भाइयों और बहिनों को दिखाई दिये। उन में से अधिकांश आज भी जीवित हैं, यद्यपि कुछ का देहान्‍त हो चुका है।</verse>
				<verse number="7">बाद में वह याकूब को और फिर सब प्रेरितों को दिखाई दिये।</verse>
				<verse number="8">सब से अन्‍त में वह मुझे भी दिखाई दिये, जो मानो असमय जन्‍मा था!</verse>
				<verse number="9">मैं प्रेरितों में सब से छोटा हूँ। सच पूछिए, तो मैं प्रेरित कहलाने योग्‍य भी नहीं; क्‍योंकि मैंने परमेश्‍वर की कलीसिया पर अत्‍याचार किया है।</verse>
				<verse number="10">मैं जो कुछ भी हूँ परमेश्‍वर की कृपा से हूँ और जो कृपा मुझे उससे मिली, वह व्‍यर्थ नहीं हुई। मैंने उन सबसे अधिक परिश्रम किया है-मैंने नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर की कृपा ने, जो मुझ में विद्यमान है।</verse>
				<verse number="11">अस्‍तु, चाहे मैं हूँ चाहे वे हों, हम वही संदेश सुनाते हैं और उसी पर आप लोगों ने विश्‍वास किया है।</verse>
				<verse number="12">यदि यही संदेश सुनाया जाता है कि मसीह मृतकों में से जी उठे, तो आप लोगों में से कुछ यह कैसे कहते हैं कि मृतकों का पुनरुत्‍थान नहीं होता?</verse>
				<verse number="13">यदि मृतकों का पुनरुत्‍थान नहीं होता, तो मसीह भी नहीं जी उठे।</verse>
				<verse number="14">यदि मसीह नहीं जी उठे, तो हमारा संदेश सुनाना व्‍यर्थ है और आप लोगों का विश्वास करना भी व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="15">तब हम ने परमेश्‍वर के विषय में मिथ्‍या साक्षी दी; क्‍योंकि हमने परमेश्‍वर के विषय में यह साक्षी दी है कि उसने मसीह को पुनर्जीवित किया और यदि मृतकों का पुनरुत्‍थान नहीं होता, तो उसने ऐसा नहीं किया।</verse>
				<verse number="16">कारण, यदि मृतकों का पुनरुत्‍थान नहीं होता, तो मसीह भी नहीं जी उठे।</verse>
				<verse number="17">यदि मसीह नहीं जी उठे, तो आप लोगों का विश्‍वास करना मिथ्‍या है और आप अब तक अपने पापों में फंसे हुए हैं।</verse>
				<verse number="18">इतना ही नहीं, जो लोग मसीह में विश्‍वास करते हुए मरे हैं, उनका भी विनाश हुआ है।</verse>
				<verse number="19">यदि मसीह पर हमारी आशा इस जीवन तक ही सीमित है, तो हम सब मनुष्‍यों में सब से अधिक दयनीय हैं।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु वास्‍तविकता यह है कि मसीह मृतकों में से जी उठे हैं। जो लोग मृत्‍यु में सो गये हैं, उन में से वह सब से पहले जी उठे।</verse>
				<verse number="21">मृत्‍यु तो मनुष्‍य द्वारा आयी थी, इसलिए मनुष्‍य द्वारा ही मृतकों का पुनरुत्‍थान हुआ है।</verse>
				<verse number="22">जिस तरह सब मनुष्‍य आदम में मरते हैं, उसी तरह सब मसीह में पुनर्जीवित किये जायेंगे।</verse>
				<verse number="23">सब अपने क्रम के अनुसार, सब से पहले मसीह और बाद में उनके पुनरागमन के समय वे, जो मसीह के हैं।</verse>
				<verse number="24">जब मसीह प्रत्‍येक आधिपत्‍य, अधिकार तथा शक्‍ति को नष्‍ट कर अपना राज्‍य पिता परमेश्‍वर को सौंप देंगे, तब युगान्‍त आ जाएगा।</verse>
				<verse number="25">क्‍योंकि वह तब तक राज्‍य करेंगे, जब तक परमेश्‍वर सब शत्रुओं को उनके चरण तले न डाल दे।</verse>
				<verse number="26">सब के अन्‍त में नष्‍ट किया जाने वाला शत्रु है-मृत्‍यु।</verse>
				<verse number="27">धर्मग्रन्‍थ कहता है कि, “परमेश्‍वर ने सब कुछ उसके चरण तले डाल दिया है”; किन्‍तु जब वह कहता है कि “सब कुछ” उसके अधीन है, तो यह स्‍पष्‍ट है कि परमेश्‍वर, जिसने सब कुछ मसीह के अधीन किया है, इस “सब कुछ” में सम्‍मिलित नहीं है।</verse>
				<verse number="28">जब सब कुछ पुत्र के अधीन कर दिया जायेगा, तब पुत्र स्‍वयं उस परमेश्‍वर के अधीन हो जायेगा, जिसने सब कुछ उसके अधीन कर दिया और इस प्रकार परमेश्‍वर सब पर पूर्ण शासन करेगा।</verse>
				<verse number="29">यदि ऐसा नहीं है, तो वे लोग क्‍या करें जो मृतकों के लिए बपतिस्‍मा लेते हैं? यदि मृतकों का पुनरुत्‍थान बिल्‍कुल नहीं होता, तो वे मृतकों के लिए बपतिस्‍मा क्‍यों लें?</verse>
				<verse number="30">और हम स्‍वयं-हम क्‍यों हर समय संकटों का सामना करते हैं?</verse>
				<verse number="31">हे भाइयो और बहिनो! आप हमारे प्रभु येशु मसीह में मेरे गौरव हैं। मैं आपकी शपथ खा कर कहता हूँ कि मुझे प्रतिदिन मृत्‍यु का सामना करना पड़ता है।</verse>
				<verse number="32">यह मैं मनुष्‍य की दृष्‍टि से कह रहा हूँ: यदि मुझे इफिसुस नगर में “हिंस्र पशुओं” से लड़ना पड़ा तो इससे मुझे क्‍या लाभ? यदि मृतकों का पुनरुत्‍थान नहीं होता, तो “हम खायें और पियें; क्‍योंकि कल हमें मरना ही है!”</verse>
				<verse number="33">धोखा न खाइए; बुरी संगति उत्तम चरित्र को भी नष्‍ट कर देती है।</verse>
				<verse number="34">होश में आइए, जैसा कि उचित है, और पाप करना छोड़ दीजिए। आप में कुछ लोग परमेश्‍वर के सम्‍बन्‍ध में कुछ नहीं जानते-मैं आप को लज्‍जित करने के लिए यह कह रहा हूँ।</verse>
				<verse number="35">अब कोई यह प्रश्‍न पूछ सकता है, “मृतक कैसे जी उठते हैं? वे कौन-सा शरीर ले कर आते हैं?”</verse>
				<verse number="36">अरे मूर्ख! तू जो बोता है, वह जब तक नहीं मरता तब तक उसमें जीवन नहीं आता।</verse>
				<verse number="37">तू जो बोता है, वह उस शरीर-रूप में नहीं है जो बाद में उत्‍पन्न होगा, बल्‍कि तू निरा दाना बोता है, चाहे वह गेहूँ का हो या दूसरे प्रकार का।</verse>
				<verse number="38">परमेश्‍वर अपनी इच्‍छा के अनुसार उसे शरीर प्रदान करता है-प्रत्‍येक दाने को उसका अपना शरीर।</verse>
				<verse number="39">प्रत्‍येक देह एक-जैसी नहीं होती। मनुष्‍यों, पशुओं, पक्षियों और मछलियों की देह अपने-अपने प्रकार की होती हैं।</verse>
				<verse number="40">स्‍वर्गिक देह है और पार्थिव देह भी, किन्‍तु स्‍वर्गिक देह का तेज एक प्रकार का है और पार्थिव देह का तेज दूसरे प्रकार का।</verse>
				<verse number="41">सूर्य, चन्‍द्रमा और नक्षत्रों का तेज अपने-अपने प्रकार का होता है, क्‍योंकि एक नक्षत्र का तेज दूसरे नक्षत्र के तेज से भिन्न है।</verse>
				<verse number="42">मृतकों के पुनरुत्‍थान के विषय में भी यही बात है। जो बोया जाता है, वह नश्‍वर है। जो जी उठता है, वह अनश्‍वर है।</verse>
				<verse number="43">जो बोया जाता है, वह दीन-हीन है। जो जी उठता है, वह महिमान्‍वित है। जो बोया जाता है, वह दुर्बल है, जो जी उठता है, वह शक्‍तिशाली है।</verse>
				<verse number="44">एक प्राकृत शरीर बोया जाता है और एक आध्‍यात्‍मिक शरीर जी उठता है। प्राकृत शरीर भी होता है और आध्‍यात्‍मिक शरीर भी।</verse>
				<verse number="45">धर्मग्रन्‍थ में लिखा है कि “प्रथम मनुष्‍य आदम एक जीवन्‍त प्राणी बन गया।” अन्‍तिम आदम तो एक जीवनदायक आत्‍मा बन गया।</verse>
				<verse number="46">जो पहला है, वह आध्‍यात्‍मिक नहीं, बल्‍कि प्राकृत है। इसके बाद ही आध्‍यात्‍मिक आता है।</verse>
				<verse number="47">प्रथम मनुष्‍य मिट्टी का बना है और पृथ्‍वी का है, द्वितीय मनुष्‍य स्‍वर्ग का है।</verse>
				<verse number="48">मिट्टी का बना मनुष्‍य जैसा था, वैसे ही मिट्टी के बने मनुष्‍य हैं और स्‍वर्गिक मनुष्‍य जैसा है, वैसे ही वे हैं जो स्‍वर्ग के हैं।</verse>
				<verse number="49">जिस तरह हमने मिट्टी के बने मनुष्‍य का रूप धारण किया है, उसी तरह हम स्‍वर्गिक मनुष्‍य का भी रूप धारण करेंगे।</verse>
				<verse number="50">भाइयो और बहिनो! मेरे कहने का अभिप्राय यह है कि मांस और रक्‍त वाला मनुष्‍य परमेश्‍वर के राज्‍य का अधिकारी नहीं हो सकता और नश्‍वरता अनश्‍वरता की अधिकारी नहीं होती।</verse>
				<verse number="51">मैं आप को एक रहस्‍य बता रहा हूँ। हम सब नहीं मरेंगे, बल्‍कि क्षण भर में, पलक मारते, अन्‍तिम तुरही बजते ही हम सब-के-सब रूपान्‍तरित हो जायेंगे। तुरही बजेगी, मृतक अनश्‍वर बन कर पुनर्जीवित होंगे और हम रूपान्‍तरित हो जायेंगे;</verse>
				<verse number="52"></verse>
				<verse number="53">क्‍योंकि यह आवश्‍यक है कि यह नश्‍वर शरीर अनश्‍वरता को और यह मरणशील शरीर अमरता को धारण करे।</verse>
				<verse number="54">जब यह नश्‍वर शरीर अनश्‍वरता को धारण करेगा, जब यह मरणशील शरीर अमरता को धारण करेगा, तब धर्मग्रन्‍थ का यह कथन पूरा हो जायेगा: “मृत्‍यु विजय में विलीन हो गई</verse>
				<verse number="55">ओ मृत्‍यु! कहाँ है तेरी विजय? ओ मृत्‍यु! कहाँ है तेरा डंक?”</verse>
				<verse number="56">मृत्‍यु का डंक तो पाप है और पाप को व्‍यवस्‍था से बल मिलता है।</verse>
				<verse number="57">परमेश्‍वर को धन्‍यवाद, जो हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा हमें विजय प्रदान करता है!</verse>
				<verse number="58">मेरे प्रिय भाइयो और बहिनो! आप विश्‍वास में दृढ़ तथा अटल बने रहें। आप प्रभु के कार्य में निरंतर बढ़ते जाएं, और आप यह निश्‍चित जानिए कि प्रभु के लिए किया गया आप का परिश्रम व्‍यर्थ नहीं है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">सन्‍तों के लिए जो दान एकत्र किया जा रहा है, उसके विषय में आप लोग उस निर्देश का पालन करें, जिसे मैंने गलातिया की कलीसियाओं के लिए निर्धारित किया है।</verse>
				<verse number="2">आप में से हर एक व्यक्‍ति प्रति इतवार को अपनी आय के अनुसार कुछ अलग कर दे और अपने यहाँ सुरक्षित रखे। इस तरह मेरे पहुँचने के बाद ही दान एकत्र करने की जरूरत नहीं होगी।</verse>
				<verse number="3">जिन लोगों को आप उपयुक्‍त समझेंगे, आने पर मैं उन्‍हें पत्र दूँगा और वे आपका उपहार यरूशलेम पहुँचा देंगे,</verse>
				<verse number="4">और यदि यही उचित जान पड़े कि मैं स्‍वयं जाऊं, तो वे मेरे साथ चलेंगे।</verse>
				<verse number="5">मैं मकिदुनिया का दौरा समाप्‍त कर आप लोगों के यहाँ आऊंगा, क्‍योंकि मैं मकिदुनिया जाने वाला हूँ।</verse>
				<verse number="6">यदि हो सका, तो मैं आप के यहाँ कुछ समय तक रहूँगा और शायद शीत ऋतु भी बिताऊंगा। इसके बाद मुझे जहाँ भी जाना होगा, आप मेरे लिए वहाँ जाने का प्रबन्‍ध कर सकेंगे।</verse>
				<verse number="7">मैं इस बार चलते-चलते आप से मिलना नहीं चाहता। प्रभु की इच्‍छा होने पर मैं कुछ समय तक आप लोगों के यहाँ रहने की आशा करता हूँ।</verse>
				<verse number="8">मैं पेंतेकोस्‍त पर्व तक इफिसुस नगर में रहूँगा,</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि यहाँ उपयोगी कार्य के लिए मेरे सामने एक विशाल द्वार खुला है; किन्‍तु बहुत-से विरोधी भी हैं।</verse>
				<verse number="10">जब तिमोथी आयेंगे, तो इसका ध्‍यान रखियेगा कि उन्‍हें आप के यहाँ कोई चिन्‍ता न हो, क्‍योंकि वह मेरी तरह प्रभु के कार्य में लगे रहते हैं।</verse>
				<verse number="11">उनकी उपेक्षा कोई नहीं करे। आप लोग मेरे पास उनके सकुशल वापस आने का प्रबन्‍ध करें, क्‍योंकि मैं भाइयों के साथ उनकी प्रतीक्षा कर रहा हूँ।</verse>
				<verse number="12">भाई अपुल्‍लोस के विषय में मुझे यह कहना है कि मैंने उनसे बहुत अनुरोध किया कि वह भाइयों के साथ आप के यहाँ जायें, किन्‍तु वह अभी एकदम जाना नहीं चाहते। अवकाश मिलने पर वह आयेंगे।</verse>
				<verse number="13">आप लोग जागते रहें, विश्‍वास में दृढ़ रहें और साहसी तथा समर्थ बनें।</verse>
				<verse number="14">आप जो कुछ भी करें, प्रेम से करें।</verse>
				<verse number="15">भाइयो और बहिनो! आप लोगों से मेरा एक अनुरोध है। आप स्‍तिफनास के परिवार को जानते हैं। वे लोग यूनान के “प्रथम फल” हैं और सन्‍तों की सेवा में लगे रहते हैं।</verse>
				<verse number="16">आप ऐसे लोगों का नेतृत्‍व स्‍वीकार करें और उन सब का भी, जो उनके साथ परिश्रम करते हैं।</verse>
				<verse number="17">स्‍तिफनास, फुरतूनातुस और अखइकुस के आगमन से मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्‍होंने आप लोगों की कमी पूरी कर दी</verse>
				<verse number="18">और मेरे तथा आपके मन की चिन्‍ता को दूर कर दिया। आप ऐसे लोगों का सम्‍मान करें।</verse>
				<verse number="19">आसिया की कलीसियाएँ आप लोगों को नमस्‍कार कहती हैं। अिक्‍वला और प्रिस्‍का एवं उनके घर में एकत्र होने वाली कलीसिया आप को प्रभु में हार्दिक नमस्‍कार कहती है।</verse>
				<verse number="20">सब भाई-बहिन आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं। शान्‍ति के पवित्र चुम्‍बन से एक दूसरे का अभिवादन करें।</verse>
				<verse number="21">यह नमस्‍कार मेरे हाथ का लिखा हुआ है-पौलुस।</verse>
				<verse number="22">यदि आप लोगों में कोई “प्रभु” से प्रेम नहीं करता, वह “शापित” हो । प्रभु!आइए!</verse>
				<verse number="23">प्रभु येशु की कृपा आप लोगों के साथ रहे!</verse>
				<verse number="24">येशु मसीह में मेरा प्रेम आप-सब के साथ रहे।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="47">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">कुरिन्‍थुस नगर में परमेश्‍वर की कलीसिया तथा समस्‍त यूनान देश में रहने वाले सभी सन्‍तों के नाम पौलुस, जो परमेश्‍वर की इच्‍छा से येशु मसीह का प्रेरित नियुक्‍त हुआ है, और भाई तिमोथी का पत्र।</verse>
				<verse number="2">हमारा पिता परमेश्‍वर, और प्रभु येशु मसीह आप लोगों को अनुग्रह तथा शान्‍ति प्रदान करें!</verse>
				<verse number="3">धन्‍य है परमेश्‍वर, हमारे प्रभु येशु मसीह का पिता, परमदयालु पिता और हर प्रकार की सान्‍त्‍वना का परमेश्‍वर!</verse>
				<verse number="4">वह सब कष्‍टों में हमें सान्‍त्‍वना देता रहता है, जिससे परमेश्‍वर की ओर से हमें जो सान्‍त्‍वना मिलती है, उसी के द्वारा हम दूसरों को भी, उनके हर प्रकार के कष्‍ट में सान्‍त्‍वना देने के लिए, समर्थ हो जायें;</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि जिस प्रकार हम प्रचुर मात्रा में मसीह के दु:खभोग के सहभागी हैं, उसी प्रकार मसीह द्वारा हम को प्रचुर मात्रा में सान्‍त्‍वना भी मिलती है।</verse>
				<verse number="6">यदि हमें क्‍लेश है, तो आप लोगों की सान्‍त्‍वना और मुक्‍ति के लिए, और यदि हमें सान्‍त्‍वना मिलती है, तो इसलिए कि हम आप लोगों को सान्‍त्‍वना दे सकें, जिससे आप धैर्य के साथ वह दु:ख सहने में समर्थ हों, जो हम भी भोगते हैं।</verse>
				<verse number="7">आप लोगों के विषय में हमारी आशा सुदृढ़ है; क्‍योंकि हम जानते हैं कि जिस प्रकार आप हमारे दु:ख में सहभागी हैं, उसी प्रकार आप हमारी सान्‍त्‍वना में भी सहभागी होंगे।</verse>
				<verse number="8">भाइयो और बहिनो! हम आप लोगों से यह नहीं छिपाना चाहते कि आसिया में जो कष्‍ट हमें सहना पड़ा, वह बहुत ही भारी और हमारी सहनशक्‍ति के परे था-यहां तक कि हमने जीवित रहने की आशा भी छोड़ दी थी</verse>
				<verse number="9">और हम यह समझ रहे थे कि हमें प्राणदण्‍ड मिल चुका है। यह इसलिए हुआ कि हम अपने पर नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर पर भरोसा रखें, जो मृतकों को पुनर्जीवित करता है।</verse>
				<verse number="10">उसने हमें उस महान् मरण-संकट से बचाया और वह ऐसा ही करता रहेगा। उसी पर हमारी यह आशा आधारित है कि वह भविष्‍य में भी हमें बचायेगा।</verse>
				<verse number="11">आप लोग भी प्रार्थना द्वारा हमारी सहायता करें। इस प्रकार बहुत-सी प्रार्थनाओं के कारण हमें आशिष मिलेगी और उसके लिए बहुत-से लोग हमारी ओर से परमेश्‍वर को धन्‍यवाद भी देंगे।</verse>
				<verse number="12">हमें एक बात का गर्व है-हमारा अन्‍त:करण हमें विश्‍वास दिलाता है कि हमने मनुष्‍यों के साथ और विशेष कर आप लोगों के साथ जो व्‍यवहार किया है, वह संसार की बुद्धिमानी के अनुसार नहीं, बल्‍कि उस सच्‍चाई और ईमानदारी के अनुसार था जो परमेश्‍वर की कृपा का वरदान है।</verse>
				<verse number="13">हम आपके नाम जो पत्र लिखते हैं, उन में ऐसी कोई बात नहीं है, जिसे पढ़ कर आप नहीं समझ सकते। मुझे आशा है कि आप जो बात अब आंशिक रूप में समझते हैं, उसे बाद में पूर्ण रूप में समझेंगे और वह बात यह है कि जिस तरह आप हमारे प्रभु येशु के आगमन के दिन हम पर गर्व करेंगे, उसी तरह हम भी आप लोगों पर गर्व करेंगे।</verse>
				<verse number="14"></verse>
				<verse number="15">मुझे इसका पूरा भरोसा है; इसलिए मैंने, आप लोगों को दो बार आध्‍यात्‍मिक लाभ का अवसर देने के विचार से, पहले आपके पास आने का निश्‍चय किया था।</verse>
				<verse number="16">मैं आप के यहां हो कर मकिदुनिया जाना और वहां से आप के पास लौटना चाहता था, जिससे आप मेरी यहूदा प्रदेश की यात्रा का प्रबन्‍ध करें।</verse>
				<verse number="17">मेरा निश्‍चय यही था। तो, क्‍या मैंने अकारण ही अपना विचार बदल लिया? क्‍या मैं सांसारिक मनुष्‍य की तरह निश्‍चय करता हूँ? क्‍या मुझ में कभी ‘हां’ और कभी ‘नहीं’-जैसी बात है?</verse>
				<verse number="18">परमेश्‍वर की सच्‍चाई की शपथ! मैंने आप लोगों को जो सन्‍देश दिया, उसमें कभी ‘हां’ और कभी ‘नहीं’-जैसी बात नहीं है;</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि सिल्‍वानुस, तिमोथी और मैंने आपके बीच जिनका प्रचार किया, उन परमेश्‍वर-पुत्र येशु मसीह में कभी ‘हां’ और कभी ‘नहीं’-जैसी बात नहीं-उन में मात्र ‘हां’ है।</verse>
				<verse number="20">उन्‍हीं में परमेश्‍वर की समस्‍त प्रतिज्ञाओं की ‘हां’ विद्यमान है; इसलिए हम परमेश्‍वर की महिमा के लिए उन्‍हीं के द्वारा ‘आमेन’ कहते हैं।</verse>
				<verse number="21">परमेश्‍वर, आप के साथ-साथ, हमें भी मसीह में सुदृढ़ बनाये रखता है और उन्‍हीं अभिषिक्‍त मसीह में हमारा अभिषेक करता है।</verse>
				<verse number="22">परमेश्‍वर ने हम पर अपनी मुहर लगायी और अग्रिम राशि के रूप में हमारे हृदयों को पवित्र आत्‍मा प्रदान किया है।</verse>
				<verse number="23">मैं परमेश्‍वर को साक्षी बना कर अपने जीवन की शपथ खा कर कहता हूँ-मैं इसलिए अब तक कुरिन्‍थुस नहीं आया कि मैं आप लोगों को दु:ख से बचाए रखना चाहता था।</verse>
				<verse number="24">आपके विश्‍वास पर मनमाना अधिकार जताना हमारा उद्देश्‍य नहीं है। हम आप लोगों की सुख-शान्‍ति के लिए आपके सहयोगी हैं और आप लोग तो यों भी विश्‍वास में दृढ़ हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">इसलिए मैंने निश्‍चय किया कि मैं आपको फिर दु:ख देने के लिए आप के यहां नहीं आऊंगा।</verse>
				<verse number="2">यदि मैं आपको दु:ख देता हूँ, तो कौन मुझे प्रसन्न कर सकता है? जिस व्यक्‍ति को मुझे दु:ख देना पड़ा, वही मुझे प्रसन्न कर सकता है।</verse>
				<verse number="3">तब मैंने इस बात को लेकर पत्र लिखा, जिससे कहीं ऐसा न हो कि मेरे आने पर, जिन लोगों से मुझे आनन्‍द मिलना चाहिए, वे मुझे दु:खी बनायें; क्‍योंकि आप सब के विषय में मेरा दृढ़ विश्‍वास है कि मेरा आनन्‍द आप सब का आनन्‍द भी है।</verse>
				<verse number="4">मैंने बड़े कष्‍ट में, हृदय की गहरी वेदना सहते हुए और आँसू बहा-बहा कर वह पत्र लिखा था। मैंने आप लोगों को दु:ख देने के लिए नहीं लिखा था, बल्‍कि इसलिए कि आप यह जान जायें कि मैं आप लोगों को कितना अधिक प्‍यार करता हूँ।</verse>
				<verse number="5">यदि किसी ने दु:ख दिया है, तो उसने मुझे नहीं, बल्‍कि एक प्रकार से आप सब को दु:ख दिया है, हालांकि हमें इस बात को अधिक महत्व नहीं देना चाहिए ।</verse>
				<verse number="6">आप लोगों के समुदाय ने उस व्यक्‍ति को जो दण्‍ड दिया है, वह पर्याप्‍त है।</verse>
				<verse number="7">अब आप को ही उसे क्षमा और सान्‍त्‍वना देनी चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि वह अत्‍यधिक दु:ख में डूब जाये।</verse>
				<verse number="8">इसलिए मैं आप से निवेदन करता हूँ कि आप उसके प्रति प्रेम दिखाने का निर्णय करें।</verse>
				<verse number="9">मैंने आपकी परीक्षा लेने के उद्देश्‍य से भी लिखा था। मैं यह जानना चाहता था कि आप सभी बातों में आज्ञाकारी हैं या नहीं।</verse>
				<verse number="10">जिसे आप क्षमा करते हैं, उसे मैं भी क्षमा करता हूं। जहां तक मुझे क्षमा करनी थी, मैंने आप लोगों के कारण मसीह के प्रतिनिधि के रूप में क्षमा प्रदान की है;</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि हम शैतान के फन्‍दे में नहीं पड़ना चाहते हैं। हम उसकी चालें अच्‍छी तरह जानते हैं।</verse>
				<verse number="12">मैं मसीह के शुभ-समाचार का प्रचार करने त्रोआस नगर में पहुंचा और वहां प्रभु के कार्य के लिए द्वार खुला हुआ था।</verse>
				<verse number="13">फिर भी मेरे मन को शान्‍ति नहीं मिली, क्‍योंकि मैंने वहां अपने भाई तीतुस को नहीं पाया। इसलिए मैंने वहां के लोगों से विदा ले कर मकिदुनिया के लिए प्रस्‍थान किया।</verse>
				<verse number="14">परमेश्‍वर को धन्‍यवाद, जो हमें निरन्‍तर मसीह की विजय-यात्रा में ले चलता और हमारे द्वारा अपने नाम के ज्ञान की सुगन्‍ध सर्वत्र फैलाता है!</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि लोग चाहे मुक्‍ति प्राप्‍त कर रहे हैं या विनष्‍ट हो रहे हैं, हम उनके बीच परमेश्‍वर के लिए मसीह की मधुर सुगन्‍ध हैं।</verse>
				<verse number="16">विनष्‍ट हो जाने वालों के लिए यह गंध घातक हो कर मृत्‍यु की ओर ले जाती है; किन्‍तु मुक्‍ति प्राप्‍त करने वालों के लिए यह जीवनदायक हो कर जीवन की ओर ले जाती है। इस कार्य को योग्‍य रीति से कौन सम्‍पन्न कर सकता है?</verse>
				<verse number="17">हम उन बहुसंख्‍यक लोगों के समान नहीं हैं, जो परमेश्‍वर के वचन का सौदा करते हैं, बल्‍कि हम परमेश्‍वर से प्रेरित हो कर और मसीह से संयुक्‍त रह कर, परमेश्‍वर की आंखों के सामने, सच्‍चाई से वचन का प्रचार करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">क्‍या हम फिर अपनी प्रशंसा करने लगे? क्‍या कुछ अन्‍य लोगों की तरह यह हमारे लिए आवश्‍यक है कि हम आप को सिफ़ारिशी पत्र दिखायें अथवा आप से मांगें?</verse>
				<verse number="2">आप लोग तो हैं-हमारा पत्र, जो हमारे हृदय पर अंकित रहता है और जिसे सब लोग देख और पढ़ सकते हैं।</verse>
				<verse number="3">आप लोग निश्‍चय ही मसीह का वह पत्र हैं, जिसे उन्‍होंने हमारी सेवा द्वारा लिखवाया है। वह पत्र स्‍याही से नहीं, बल्‍कि जीवन्‍त परमेश्‍वर के आत्‍मा से, पत्‍थर की पट्टियों पर नहीं, बल्‍कि मानव हृदय की पट्टियों पर लिखा हुआ है।</verse>
				<verse number="4">हम यह दावा इसलिए कर सकते हैं कि हमें मसीह के कारण परमेश्‍वर पर भरोसा है।</verse>
				<verse number="5">इसका अर्थ यह नहीं है कि हमारी कोई अपनी योग्‍यता है। हम अपने को किसी बात का श्रेय नहीं दे सकते। हमारी योग्‍यता का स्रोत परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="6">उसने हमें एक नये विधान के सेवक होने के योग्‍य बनाया है और यह विधान अक्षरों में लिखी हुई व्‍यवस्‍था का नहीं, बल्‍कि आत्‍मा का है; क्‍योंकि अक्षर तो मृत्‍यु-जनक है, किन्‍तु आत्‍मा जीवनदायक है।</verse>
				<verse number="7">यदि मृत्‍यु-जनक व्‍यवस्‍था का सेवाकार्य, जो पत्‍थरों पर अक्षर अंकित करने में संपन्न हुआ, इतना तेजस्‍वी था कि इस्राएली लोग मूसा के मुख के तेज के कारण-जो क्रमश: क्षीण हो रहा था-उनके मुख पर दृष्‍टि स्‍थिर नहीं कर सके,</verse>
				<verse number="8">तो फिर पवित्र आत्‍मा का सेवाकार्य अधिक तेजोमय क्‍यों न होगा?</verse>
				<verse number="9">यदि दोषी ठहराने की प्रक्रिया में सेवाकार्य इतना तेजस्‍वी था, तो दोषमुक्‍त करने की प्रक्रिया में सेवाकार्य कहीं अधिक तेजोमय होगा।</verse>
				<verse number="10">इस वर्तमान परमश्रेष्‍ठ तेज के सामने वह पूर्ववर्त्ती तेज अब निस्‍तेज हो गया है।</verse>
				<verse number="11">यदि क्षीण होने वाला इतना तेजस्‍वी था तो सदा स्‍थिर रहने वाला कितना अधिक तेजोमय होगा!</verse>
				<verse number="12">अपनी इस आशा के कारण हम बड़ी निर्भीकता से बोलते हैं।</verse>
				<verse number="13">हम मूसा के सदृश नहीं हैं। वह अपने मुख पर परदा डाले रहते थे, जिससे इस्राएली उनके क्रमश: क्षीण होने वाले तेज की अंतिम झलक भी न देख पायें।</verse>
				<verse number="14">इस्राएलियों की बुद्धि कुण्‍ठित हो गयी थी और आज भी, जब प्राचीन विधान पढ़ कर सुनाया जाता है, तो वही परदा पड़ा रहता है। वह पड़ा रहता है, क्‍योंकि मसीह ही उसे हटा सकते हैं ।</verse>
				<verse number="15">जब मूसा का ग्रन्‍थ पढ़ कर सुनाया जाता है, तो उनके मन पर आज भी वह परदा पड़ा रहता है।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु, जैसा मूसा के संबंध में कहा गया है: “जब वह प्रभु की ओर अभिमुख हो जाते हैं, तो परदा हटा दिया जाता है”;</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि प्रभु तो आत्‍मा है और जहां प्रभु का आत्‍मा है, वहां स्‍वतन्‍त्रता है।</verse>
				<verse number="18">जहां तक हम-सब का प्रश्‍न है, हमारे मुख पर परदा नहीं है और हम-सब दर्पण की तरह प्रभु का तेज प्रतिबिम्‍बित करते हैं। इस प्रकार हम धीरे-धीरे प्रभु के तेजोमय प्रतिरूप में रूपान्‍तरित हो जाते हैं और वह रूपान्‍तरण प्रभु अर्थात् आत्‍मा का कार्य है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">परमेश्‍वर की दया ने हमें यह सेवा-कार्य सौंपा है, इसलिए हम कभी हार नहीं मानते।</verse>
				<verse number="2">हम लोक-लज्‍जावश कुछ बातें छिपाना नहीं चाहते। हम न तो छल-कपट करते और न परमेश्‍वर का वचन विकृत करते हैं। हम प्रकट रूप से सत्‍य का प्रचार करते हैं। यही उन सब मनुष्‍यों के पास हमारी सिफारिश है, जो परमेश्‍वर के सामने हमारे विषय में निर्णय करना चाहते हैं ।</verse>
				<verse number="3">यदि हमारे शुभसमाचार पर किसी तरह परदा पड़ा है, तो यह परदा उन लोगों के लिए पड़ा है, जो विनाश के मार्ग पर चलते हैं।</verse>
				<verse number="4">इस युग-संसार के देवता ने अविश्‍वासियों का मन इतना अन्‍धा कर दिया है कि वे परमेश्‍वर के प्रतिरूप, अर्थात् मसीह के तेजोमय शुभ समाचार की ज्‍योति को देखने में असमर्थ हैं।</verse>
				<verse number="5">हम अपना नहीं, बल्‍कि प्रभु येशु मसीह का प्रचार करते हैं। हम येशु के कारण अपने को आप लोगों का दास समझते हैं।</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर ने आदेश दिया था कि “अन्‍धकार में प्रकाश हो जाये।” उसी ने हमारे हृदय को अपनी ज्‍योति से आलोकित कर दिया है, जिससे हम परमेश्‍वर का वह तेज जान जायें, जो येशु मसीह के मुखमण्‍डल पर चमकता है।</verse>
				<verse number="7">यह अमूल्‍य निधि हममें-मिट्टी के पात्रों में रखी रहती है, जिससे यह स्‍पष्‍ट हो जाये कि यह अलौकिक सामर्थ्य हमारा अपना नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर का है।</verse>
				<verse number="8">हम कष्‍टों से घिरे रहते हैं, परन्‍तु कभी हार नहीं मानते। हम परेशान होते हैं, परन्‍तु कभी निराश नहीं होते।</verse>
				<verse number="9">हम पर अत्‍याचार किया जाता है, परन्‍तु हम अपने को परित्‍यक्‍त नहीं पाते। हम को गिराया जाता है, परन्‍तु हम नष्‍ट नहीं होते।</verse>
				<verse number="10">हम हर समय अपने शरीर में येशु के दु:खभोग तथा मृत्‍यु का अनुभव करते हैं, जिससे येशु का जीवन भी हमारे शरीर में प्रत्‍यक्ष हो जाये।</verse>
				<verse number="11">हमें जीवित रहते हुए येशु के कारण निरन्‍तर मृत्‍यु का सामना करना पड़ता है, जिससे येशु का जीवन भी हमारे नश्‍वर शरीर में प्रत्‍यक्ष हो जाये।</verse>
				<verse number="12">इस प्रकार हम में मृत्‍यु क्रियाशील है और आप लोगों में जीवन।</verse>
				<verse number="13">धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “मैंने विश्‍वास किया और इसलिए मैं बोला।” हम विश्‍वास के उसी मनोभाव से प्रेरित हैं। हम विश्‍वास करते हैं और इसलिए हम बोलते हैं।</verse>
				<verse number="14">हम जानते हैं कि जिसने प्रभु येशु को पुनर्जीवित किया, वही येशु के साथ हम को भी पुनर्जीवित कर देगा और आप लोगों के साथ हम को भी अपने पास रख लेगा।</verse>
				<verse number="15">सब कुछ आप लोगों के लिए हो रहा है, ताकि जिस प्रकार परमेश्‍वर का अनुग्रह अधिक से अधिक लोगों में फैलता जा रहा है, उसी प्रकार परमेश्‍वर की महिमा के लिए धन्‍यवाद की प्रार्थना करने वालों की संख्‍या बढ़ती जाये।</verse>
				<verse number="16">यही कारण है कि हम हिम्‍मत नहीं हारते। हमारे शरीर की शक्‍ति भले ही क्षीण होती जा रही हो, किन्‍तु हमारे अभ्‍यन्‍तर में दिन-प्रतिदिन नये जीवन का संचार होता रहता है;</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि हमारा क्षण-भर का हलका-सा कष्‍ट हमें हमेशा के लिए भारी मात्रा में अपार महिमा दिलाता है।</verse>
				<verse number="18">इसलिए हमारी आंखें दृश्‍य पर नहीं, बल्‍कि अदृश्‍य वस्‍तुओं पर टिकी हुई हैं, क्‍योंकि जो वस्‍तुएं हम देखते हैं, वे अल्‍पकालिक हैं। अनदेखी वस्‍तुएं अनन्‍तकाल तक बनी रहती हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">हम जानते हैं कि जब यह तम्‍बू, पृथ्‍वी पर हमारा यह घर, गिरा दिया जायेगा तो हमें परमेश्‍वर द्वारा निर्मित एक निवास मिलेगा। वह एक ऐसा घर है, जो हाथ का बना हुआ नहीं है और अनन्‍तकाल तक स्‍वर्ग में बना रहेगा।</verse>
				<verse number="2">इसलिए हम इस शरीर में कराहते रहते और उसके ऊपर अपना स्‍वर्गिक निवास धारण करने की तीव्र अभिलाषा करते हैं,</verse>
				<verse number="3">बशर्ते हम नग्‍न नहीं, बल्‍कि वस्‍त्र पहने पाये जायें।</verse>
				<verse number="4">हम इस तम्‍बू में रहते समय भार से दबते हुए कराहते रहते हैं; क्‍योंकि बिना पुराना वस्‍त्र उतारे हम उसके ऊपर नया धारण करना चाहते हैं; जिससे जो मरणशील है, वह अमर जीवन में विलीन हो जाये</verse>
				<verse number="5">परमेश्‍वर ने स्‍वयं इस उद्देश्‍य के लिए हमें गढ़ा है और अग्रिम राशि के रूप में हमें पवित्र आत्‍मा प्रदान किया है।</verse>
				<verse number="6">इसलिए हम सदा ही परमेश्‍वर पर भरोसा रखते हैं। हम यह जानते हैं कि हम जब तक इस शरीर में हैं, तब तक हम प्रभु से दूर, परदेश में निवास करते हैं;</verse>
				<verse number="7">क्‍योंकि हम आंखों-देखी बातों पर नहीं, बल्‍कि विश्‍वास पर चलते हैं।</verse>
				<verse number="8">हमें तो परमेश्‍वर पर पूरा भरोसा है। हम शरीर का घर छोड़ कर प्रभु के यहां बस जाना अधिक पसन्‍द करते हैं।</verse>
				<verse number="9">इसलिए हम चाहे घर में हों चाहे परदेश में, हमारी एकमात्र अभिलाषा यह है कि हम प्रभु को अच्‍छे लगें,</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि हम-सब को मसीह के न्‍यायासन के सामने प्रस्‍तुत किया जायेगा। प्रत्‍येक व्यक्‍ति ने शरीर में रहते समय जो कुछ किया है, चाहे वह भलाई हो या बुराई, उसे उसका प्रतिफल मिलेगा।</verse>
				<verse number="11">इस कारण प्रभु का भय हम में बना रहता है। हम मनुष्‍यों को समझाने का प्रयत्‍न करते रहते हैं। हमारा सारा जीवन परमेश्‍वर के लिए प्रकट है और मैं आशा करता हूँ कि वह आप लोगों के अन्‍त:करण के लिए भी प्रकट होगा।</verse>
				<verse number="12">हम फिर आप लोगों के सामने अपनी प्रशंसा नहीं करेंगे। हम चाहते हैं कि आप को हम पर गर्व करने का अवसर मिले और आप उन लोगों का मुंह बन्‍द कर सकें, जो हृदय की बातों पर नहीं, बल्‍कि दिखावे की बातों पर गर्व करते हैं।</verse>
				<verse number="13">यदि हमें अपनी सुध-बुध नहीं रह गयी थी, तो यह परमेश्‍वर के लिए था और यदि हम अब सन्‍तुलित हैं, तो यह आप लोगों के कल्‍याण के लिए है;</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि मसीह का प्रेम हमें प्रेरित करता रहता है। हम तो यह समझ गये हैं कि जब एक सब के लिए मर गया, तब सभी मर गये हैं।</verse>
				<verse number="15">मसीह सब के लिए मरे, जिससे जो जीवित हैं, वे अब से अपने लिए नहीं, बल्‍कि उनके लिए जीवन बिताएं, जो उनके लिए मर गये और जी उठे हैं।</verse>
				<verse number="16">इसलिए हम अब से किसी को भी सांसारिक दृष्‍टि से नहीं देखते। हमने मसीह को पहले सांसारिक दृष्‍टि से देखा, किन्‍तु अब हम ऐसा नहीं करते।</verse>
				<verse number="17">इसका अर्थ यह है कि यदि कोई मसीह के साथ एक हो गया है, तो वह नयी सृष्‍टि बन गया है। पुरानी बातें समाप्‍त हो गयी हैं और अब नई बातें आ गयी हैं।</verse>
				<verse number="18">परमेश्‍वर ने यह सब किया है-उसने मसीह के द्वारा अपने से हमारा मेल कराया और इस मेल-मिलाप का सेवा-कार्य हमें सौंपा है।</verse>
				<verse number="19">इसका अर्थ यह है कि परमेश्‍वर ने मनुष्‍यों के अपराध उनके खर्चे में न लिख कर मसीह के द्वारा अपने से संसार का मेल कराया और इस मेल-मिलाप के सन्‍देश का प्रचार हमें सौंप दिया।</verse>
				<verse number="20">इसलिए हम मसीह के राजदूत हैं, मानो परमेश्‍वर हमारे द्वारा आप लोगों से अनुरोध कर रहा है। हम मसीह के नाम पर आप से यह विनती करते हैं कि आप परमेश्‍वर से मेल कर लें।</verse>
				<verse number="21">मसीह, जो आप से अपरिचित ही थे, उनको परमेश्‍वर ने हमारे लिए पाप बना दिया, जिससे हम उनके द्वारा परमेश्‍वर की धार्मिकता प्राप्‍त कर सकें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">परमेश्‍वर के सहकर्मी होने के नाते हम आप लोगों से यह अनुरोध करते हैं कि परमेश्‍वर की जो कृपा आप को मिली है, उसे व्‍यर्थ न होने दें;</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि वह कहता है, “उपयुक्‍त समय में मैंने तुम्‍हारी प्रार्थना सुनी; उद्धार के दिन मैंने तुम्‍हारी सहायता की।” और देखिए, अभी उपयुक्‍त समय है, अभी उद्धार का दिन है।</verse>
				<verse number="3">हम किसी के मार्ग में रोड़े नहीं अटकाते, जिससे हमारे सेवा-कार्य पर कलंक न लगे!</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु हम हर परिस्‍थिति में स्‍वयं को परमेश्‍वर के योग्‍य सेवक प्रमाणित करते हैं: हम कष्‍ट, अभाव और संकट को बड़े धीरज से सहन करते हैं।</verse>
				<verse number="5">हमें कोड़ों से मारा गया, कारागार में डाला गया, हम पर भीड़ ने उत्‍पात किया। हमने अत्‍यधिक परिश्रम किया, हम रात-रात भर जागे और भूखे रहे।</verse>
				<verse number="6">हमने अपने निर्दोष आचरण, ज्ञान, सहनशीलता, दयालुता, पवित्र आत्‍मा के कार्यों, निष्‍कपट प्रेम,</verse>
				<verse number="7">सत्‍य के प्रचार तथा परमेश्‍वर के सामर्थ्य से स्‍वयं को परमेश्‍वर के योग्‍य सेवक प्रमाणित किया है। धार्मिकता के शस्‍त्र से हमने न केवल अपना बचाव किया, वरन् आक्रमण भी किया ।</verse>
				<verse number="8">सम्‍मान तथा अपमान, प्रशंसा तथा निन्‍दा-यह सब हमें प्राप्‍त हुआ। हम कपटी समझे गए, किन्‍तु हम सत्‍य बोलते हैं।</verse>
				<verse number="9">हम अज्ञात हैं, किन्‍तु सब लोग हमें जानते हैं। हम मरने-मरने को हैं, किन्‍तु देखिए, हम जीवित हैं। हम मार खाते हैं, किन्‍तु मरते नहीं।</verse>
				<verse number="10">हम दु:खी हैं, फिर भी हम हर समय आनन्‍दित हैं। हम दरिद्र हैं, फिर भी हम बहुतों को सम्‍पन्न बनाते हैं। हमारे पास कुछ नहीं है; फिर भी सब कुछ हमारा है।</verse>
				<verse number="11">कुरिन्‍थुस-निवासियो! हम ने आप लोगों से खुल कर बातें की हैं। हम ने आपके सामने अपना हृदय खोल कर रख दिया है।</verse>
				<verse number="12">आप लोगों के प्रति हम में कोई संकीर्णता नहीं है, बल्‍कि आपके हृदय में संकीर्णता है।</verse>
				<verse number="13">इसके बदले आप भी हमारे प्रति अपना हृदय खोल दें। यह मैं पिता की तरह अपने बच्‍चों से कह रहा हूँ।</verse>
				<verse number="14">आप लोग अविश्‍वासियों के साथ बेमेल जूए में मत जुतें। धार्मिकता का अधर्म से क्‍या नाता? ज्‍योति का अन्‍धकार से क्‍या सम्‍बन्‍ध?</verse>
				<verse number="15">मसीह की शैतान से क्‍या संगति? विश्‍वासी की अविश्‍वासी से क्‍या सहभागिता?</verse>
				<verse number="16">परमेश्‍वर के मन्‍दिर का देवमूर्तियों से क्‍या समझौता? क्‍योंकि हम जीवन्‍त परमेश्‍वर के मन्‍दिर हैं, जैसा कि परमेश्‍वर ने कहा है: “मैं उन के बीच निवास करूँगा और उनके साथ चलूँगा। मैं उनका परमेश्‍वर होऊंगा और वे मेरी प्रजा होंगे।</verse>
				<verse number="17">इसलिए दूसरों के बीच में से निकल कर अलग हो जाओ— यह प्रभु का कहना है। और किसी अपवित्र वस्‍तु का स्‍पर्श मत करो, तब मैं तुम्‍हें अपनाऊंगा।</verse>
				<verse number="18">मैं तुम्‍हारे लिए पिता-जैसा होऊंगा और तुम मेरे लिए पुत्र-पुत्रियों-जैसे होगे; यह सर्वशक्‍तिमान् प्रभु का कथन है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">प्रिय भाइयो और बहिनो! हमें इस प्रकार की प्रतिज्ञाएं मिली हैं। इसलिए हम शरीर और मन के हर प्रकार के दूषण से अपने को शुद्ध करें और परमेश्‍वर पर श्रद्धा-भक्‍ति रखते हुए पवित्रता की परिपूर्णता तक पहुँचने का प्रयत्‍न करते रहें।</verse>
				<verse number="2">आप हमारे प्रति उदार बनें। हमने किसी के साथ अन्‍याय नहीं किया, किसी को आर्थिक हानि नहीं पहुँचायी और किसी से अनुचित लाभ नहीं उठाया।</verse>
				<verse number="3">मैं आप लोगों को दोष देने के लिए यह नहीं कह रहा हूँ। मैं तो आप से कह चुका हूँ कि आप हमारे हृदय में घर कर गये हैं-हम जीवन-मरण के साथी हैं।</verse>
				<verse number="4">मैं आप लोगों से खुल कर बातें करता हूँ। मैं आप लोगों पर बड़ा गर्व करता हूँ। इससे मुझे भरपूर सान्‍त्‍वना मिलती है और मेरे सब कष्‍टों में आनन्‍द उमड़ता रहता है।</verse>
				<verse number="5">जब हम मकिदुनिया पहुँचे, तो हमारे शरीर को कोई विश्राम नहीं मिल रहा था। हम हर तरह से कष्‍टों से घिर रहे थे। हमारे चारों ओर संघर्ष थे और हमारे अन्‍दर आशंकाएँ थीं।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु दीन-हीन लोगों को सान्‍त्‍वना देने वाले परमेश्‍वर ने हम को तीतुस के आगमन द्वारा सान्‍त्‍वना दी।</verse>
				<verse number="7">और उनके आगमन द्वारा ही नहीं, बल्‍कि उस सान्‍त्‍वना द्वारा भी, जो उन्‍हें आप लोगों की ओर से मिली थी। मुझ से मिलने की आपकी उत्‍सुकता, आपका पश्‍चात्ताप और मेरे प्रति आपकी चिन्‍ता—इसके विषय में उन्‍होंने हम को बताया और इससे मेरा आनन्‍द और भी बढ़ गया।</verse>
				<verse number="8">यद्यपि मैंने आप लोगों को उस पत्र द्वारा दु:ख दिया, फिर भी मुझे उस पर खेद नहीं है। मुझे यह देख कर खेद हुआ था कि उस पत्र ने आप को थोड़े समय के लिए दु:खी बना दिया था,</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु अब मुझे प्रसन्नता है। मुझे इसलिए प्रसन्नता नहीं कि आप लोगों को दु:ख हुआ, बल्‍कि इसलिए कि उस दु:ख के कारण आपका हृदय-परिवर्तन हुआ। आप लोगों ने उस दु:ख को परमेश्‍वर की इच्‍छानुसार स्‍वीकार किया और इस तरह आप को मेरी ओर से कोई हानि नहीं हुई;</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि जो दु:ख परमेश्‍वर की इच्‍छानुसार स्‍वीकार किया जाता, उसका परिणाम होता है हृदय-परिवर्तन तथा उद्धार। इसमें पछताना नहीं पड़ता। परन्‍तु सांसारिक दु:ख का परिणाम है मृत्‍यु।</verse>
				<verse number="11">आप देखते हैं कि आपने जो दु:ख परमेश्‍वर की इच्‍छानुसार स्‍वीकार किया, उससे आप में कितनी निष्‍ठा उत्‍पन्न हुई, अपनी सफाई देने की कितनी तत्‍परता, कितना रोष, कितनी आशंका, कितनी अभिलाषा, कितना उत्‍साह और न्‍याय चुकाने की कितनी इच्‍छा! इस प्रकार आपने इस मामले में हर तरह से निर्दोष होने का प्रमाण दिया है।</verse>
				<verse number="12">वास्‍तव में मैंने वह पत्र इसलिए नहीं लिखा था कि मुझे अन्‍याय करने वाले अथवा अन्‍याय सहने वाले व्यक्‍ति की अधिक चिन्‍ता थी, बल्‍कि इसलिए कि आप लोग परमेश्‍वर के सामने यह अच्‍छी तरह समझ लें कि हमारे प्रति आपकी कितनी निष्‍ठा है।</verse>
				<verse number="13">इस से हमें सान्‍त्‍वना मिली। इस सान्‍त्‍वना के अतिरिक्‍त हम तीतुस का आनन्‍द देखकर और भी आनन्‍दित हो उठे-आप सब ने उनका मन हरा कर दिया!</verse>
				<verse number="14">मैंने उनके सामने आप लोगों पर जो गर्व प्रकट किया था, उसके लिए मुझे लज्‍जित नहीं होना पड़ा। मैंने आप लोगों से जो भी कहा, वह सत्‍य पर आधारित था। इस प्रकार तीतुस के सामने मैंने आप पर गर्व प्रकट करते हुए जो कहा था, वह सच निकला।</verse>
				<verse number="15">जब उन्‍हें याद आता है कि आप सब ने उनकी बात मानी और डरते-कांपते हुए उनका स्‍वागत किया, तो आप के प्रति उनका प्रेम और भी बढ़ जाता है।</verse>
				<verse number="16">मैं पूर्ण रूप से आप लोगों पर भरोसा रखता हूँ, इससे मैं आनन्‍दित हूँ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">भाइयो और बहनो! मैं आप लोगों को उस अनुग्रह के विषय में बताना चाहता हूँ, जिसे परमेश्‍वर ने मकिदुनिया की कलीसियाओं को प्रदान किया है।</verse>
				<verse number="2">कष्‍टों की अग्‍निपरीक्षा में भी उनका आनन्‍द अपार रहा और घोर दरिद्रता की दशा में रहते हुए भी उन्‍होंने बड़ी उदारता का परिचय दिया है।</verse>
				<verse number="3">उनके विषय में मेरी साक्षी है कि उन्‍होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार, बल्‍कि उस से भी अधिक, स्‍वेच्‍छा से दान दिया है।</verse>
				<verse number="4">उन्‍होंने स्‍वयं ही बड़े आग्रह के साथ मुझ से अनुरोध किया कि उन्‍हें भी सन्‍तों की सहायता के लिए सेवा-कार्य में भाग लेने का सौभाग्‍य मिले।</verse>
				<verse number="5">वे अपनी उदारता में हमारी आशा से बहुत अधिक आगे बढ़ गये। उन्‍होंने पहले परमेश्‍वर के प्रति और बाद में, परमेश्‍वर की इच्‍छा के अनुसार, हमारे प्रति अपने को अर्पित किया।</verse>
				<verse number="6">इसलिए हमने तीतुस से अनुरोध किया है कि उन्‍होंने जिस परोपकार का कार्य आरम्‍भ किया था, वह उसको आप लोगों के बीच पूरा भी करें।</verse>
				<verse number="7">आप लोग हर बात में-विश्‍वास, अभिव्यक्‍ति, अन्‍तर्दृष्‍टि, सब प्रकार के धर्मोत्‍साह और हमारे प्रति प्रेम में बढ़े-चढ़े हैं; इसलिए आप लोगों को इस परोपकार में भी बड़ी उदारता दिखानी चाहिए।</verse>
				<verse number="8">मैं इस सम्‍बन्‍ध में कोई आदेश नहीं दे रहा हूँ, बल्‍कि दूसरे लोगों की लगन का उदाहरण देकर मैं आपके प्रेम की सच्‍चाई की परीक्षा लेना चाहता हूँ।</verse>
				<verse number="9">आप लोग हमारे प्रभु येशु मसीह की उदारता जानते हैं। वह धनी थे, किन्‍तु आप लोगों के कारण निर्धन बन गये, जिससे आप उनकी निर्धनता द्वारा धनी बन जाएँ।</verse>
				<verse number="10">मैं इस सम्‍बन्‍ध में एक सुझाव देता हूँ। आप लोगों ने पिछले वर्ष जो कार्य प्रारम्‍भ किया और जिसकी योजना आपने स्‍वयं बनायी थी, अब उसे पूरा करने में ही आपका कल्‍याण है।</verse>
				<verse number="11">आपने जिस तत्‍परता से उसका निर्णय किया था, उसी तत्‍परता से उसे पूरा करें और अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दें।</verse>
				<verse number="12">यदि दान देने की उत्‍सुकता है, तो सामर्थ्य के अनुसार जो कुछ भी दिया जाए, वह परमेश्‍वर को ग्राह्य है। किसी से यह आशा नहीं की जाती है कि वह अपने सामर्थ्य से अधिक दान दे।</verse>
				<verse number="13">मैं यह नहीं चाहता कि दूसरों को आराम देने से आप लोगों को कष्‍ट हो। यह बराबरी की बात है।</verse>
				<verse number="14">इस समय आप लोगों की समृद्धि उनकी तंगी दूर करेगी, जिससे किसी दिन उनकी समृद्धि आपकी तंगी दूर कर दे और इस तरह बराबरी हो जाए।</verse>
				<verse number="15">जैसा धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “जिसने बहुत बटोर लिया था, उसके पास अधिक नहीं निकला और जिसने थोड़ा बटोर लिया था, उसके पास कम नहीं निकला।”</verse>
				<verse number="16">परमेश्‍वर को धन्‍यवाद, जिसने तीतुस के हृदय में आप लोगों के प्रति मेरे जैसा उत्‍साह उत्‍पन्न किया है।</verse>
				<verse number="17">उन्‍होंने मेरा प्रस्‍ताव स्‍वीकार किया और अब वह अपनी इच्‍छी से बड़ी उत्‍सुकता से आप के पास आ रहे हैं।</verse>
				<verse number="18">हम उनके साथ उस भाई को भेज रहे हैं, जो शुभ समाचार के प्रचार के कारण सभी कलीसियाओं में प्रशंसा का पात्र है।</verse>
				<verse number="19">इसके अतिरिक्‍त, प्रभु की महिमा के लिए और अपनी सद्भावना प्रकट करने के लिए हम परोपकार का जो सेवा-कार्य कर रहे हैं, उसके लिए कलीसियाओं ने उसे हमारी यात्रा का साथी नियुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="20">इस प्रकार हम इस उदार दान के प्रबन्‍ध में आलोचना से बच कर रहना चाहते हैं;</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि न केवल प्रभु की दृष्‍टि में, बल्‍कि मनुष्‍यों की दृष्‍टि में भी हम अच्‍छा आचरण करने का ध्‍यान रखते हैं।</verse>
				<verse number="22">इन दोनों के साथ हम अपने एक और भाई को भेज रहे हैं। हमने बारम्‍बार अनेक मामलों में उसके धर्मोत्‍साह की परीक्षा ली है। इस कार्य के लिए उसका उत्‍साह और भी बढ़ गया है, क्‍योंकि उसे आप लोगों पर पूरा भरोसा है।</verse>
				<verse number="23">जहाँ तक तीतुस का प्रश्‍न है, वह आप लोगों के बीच मेरी धर्मसेवा के साथी और सहयोगी हैं। हमारे अन्‍य भाई कलीसियाओं के भेजे हुए प्रतिनिधि और मसीह के गौरव हैं।</verse>
				<verse number="24">इसलिए आप कलीसियाओं की जानकारी में उन्‍हें अपने प्रेम का प्रमाण दें कि हम आप पर जो गर्व करते हैं, वह उचित ही है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">सन्‍तों की सहायता के लिए उस सेवा-कार्य के विषय में मुझे आप लोगों को लिखने की कोई ज़रूरत नहीं है।</verse>
				<verse number="2">मैं इसके विषय में आपकी सद्भावना जानता हूँ। मैं मकिदुनिया-निवासियों से यह कहते हुए गर्व प्रकट करता हूँ कि यूनान की कलीसिया पिछले वर्ष से तैयार है। आपके उत्‍साह से बहुतों को प्रेरणा मिली है।</verse>
				<verse number="3">मैं इन भाइयों को इसलिए भेज रहा हूँ कि हमने इस विषय पर आप पर जो गर्व प्रकट किया है, वह निराधार न निकले। मैं चाहता हूँ कि आप तैयार हों, जैसा कि मैंने कहा।</verse>
				<verse number="4">कहीं ऐसा न हो कि कुछ मकिदुनिया-निवासी मेरे साथ आ कर यह देखें कि आप तैयार नहीं हैं और हमको-और आप को भी-लज्‍जित होना पड़े, जब कि हमने इस विषय में आप पर इतना भरोसा दिखलाया है।</verse>
				<verse number="5">इसलिए मैंने भाइयों से यह अनुरोध करना आवश्‍यक समझा कि वे पहले आप के यहाँ आएँ और ऐसा प्रबन्‍ध करें कि आपने जो भेंट देने की प्रतिज्ञा की है, वह मेरे पहुँचने से पहले तैयार हो और वह भेंट आपकी कृपणता का नहीं, बल्‍कि आपकी उदारता का प्रमाण हो।</verse>
				<verse number="6">इस बात का ध्‍यान रखें कि जो थोड़ा बोता है, वह थोड़ा काटता है; और जो बहुत बोता है, वह बहुत काटता है।</verse>
				<verse number="7">हर एक ने अपने मन में जितना निश्‍चित किया है, उतना ही दे। वह अनिच्‍छा से अथवा लाचारी से ऐसा न करे, क्‍योंकि “परमेश्‍वर प्रसन्नता से देने वाले को प्‍यार करता है।”</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर आप लोगों को प्रचुर मात्रा में हर प्रकार का वरदान देने में समर्थ है, जिससे आप को कभी किसी तरह की कोई कमी नहीं हो, बल्‍कि हर शुभ कार्य के लिए भी आपके पास बहुत कुछ बच जाए।</verse>
				<verse number="9">धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “उसने उदारतापूर्वक दरिद्रों को दान दिया है; उसकी धार्मिकता सदा बनी रहती है।”</verse>
				<verse number="10">जो बोने वाले को बीज और खाने वाले को भोजन देता है, वह आप को बोने के लिए बीज देगा, उसे बढ़ायेगा और आपकी धार्मिकता की अच्‍छी फ़सल उत्‍पन्न करेगा।</verse>
				<verse number="11">इस तरह आप लोग हर प्रकार के धन से सम्‍पन्न हो कर उदारता दिखाने में समर्थ होंगे। आपका दान, हमारे द्वारा वितरित हो कर, परमेश्‍वर के प्रति धन्‍यवाद का कारण बनेगा;</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि यह सार्वजनिक सेवा-कार्य न केवल सन्‍तों की आवश्‍यकताओं को पूरा करता है, बल्‍कि परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देने के लिए बहुत-से लोगों को प्रेरित भी करता है।</verse>
				<verse number="13">आपका यह सेवा-कार्य प्रामाणिक मान कर लोग परमेश्‍वर की महिमा करेंगे, क्‍योंकि आप पूर्ण समर्पण के साथ मसीह के शुभ समाचार पर विश्‍वास करते और सहभागिता की भावना से उनकी तथा सब की उदारतापूर्वक सहायता करते हैं।</verse>
				<verse number="14">वे आपके लिए परमेश्‍वर से प्रार्थना करेंगे। वे आप को प्‍यार करते हैं, क्‍योंकि वे जानते हैं कि परमेश्‍वर ने आप लोगों पर कितना अनुग्रह किया है।</verse>
				<verse number="15">परमेश्‍वर को उसके अनिर्वचनीय अनुग्रह-दान के लिए धन्‍यवाद!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">मैं-पौलुस-मसीह की नम्रता और दयालुता के नाम पर आप लोगों से यह निवेदन कर रहा हूँ। कुछ लोग कहते हैं कि मैं आप लोगों के सामने दीन-हीन हूँ, किन्‍तु दूर रहने पर निर्भीक।</verse>
				<verse number="2">मैं आप लोगों से अनुरोध कर रहा हूँ-आप ऐसा करें कि आप लोगों के साथ रहते समय मुझे निर्भीकता न दिखलानी पड़े, क्‍योंकि जो लोग समझते हैं कि हम सांसारिक मनुष्‍य की तरह आचरण करते हैं, मैंने उनके साथ कठोर व्‍यवहार करने का संकल्‍प किया है।</verse>
				<verse number="3">हम संसार में रहते हैं अवश्‍य, किन्‍तु हम सांसारिक मनुष्‍य की तरह संघर्ष नहीं करते।</verse>
				<verse number="4">हमारे संघर्ष के अस्‍त्र-शस्‍त्र सांसारिक नहीं हैं, बल्‍कि उन में परमेश्‍वर का सामर्थ्य विद्यमान है, जिससे वे हर प्रकार के किले नष्‍ट कर सकते हैं। हम कुतर्कों और घमण्‍ड से उत्‍पन्न उन सब बातों का खण्‍डन करते हैं, जो परमेश्‍वर को जानने में बाधक हैं। हम प्रत्‍येक विवेकशील मनुष्‍य को मसीह की अधीनता स्‍वीकार करने को बाध्‍य करते हैं।</verse>
				<verse number="5"></verse>
				<verse number="6">और जब आप लोगों ने उस अधीनता को पूर्ण रूप से स्‍वीकार किया, तो हम किसी भी अवज्ञाकारी को दण्‍ड देने के लिए तैयार हैं।</verse>
				<verse number="7">जो बात आँखों के सामने स्‍पष्‍ट है, उसे आप लोग देख लें। यदि कोई समझता है कि वह मसीह का है, तो वह फिर विचार करने पर यह समझ लेगा कि जिस तरह वह मसीह का है, उसी तरह हम भी मसीह के हैं।</verse>
				<verse number="8">आपके विनाश के लिए नहीं, बल्‍कि आपके आध्‍यात्‍मिक निर्माण के लिए हमें प्रभु से जो अधिकार मिला है, यदि मैं उस पर कुछ अधिक गर्व कर रहा हूँ, तो मुझे इस बात की कोई लज्‍जा नहीं है।</verse>
				<verse number="9">आप यह न समझें कि मैं अपने पत्रों द्वारा आप को भय दिखाना चाहता हूँ।</verse>
				<verse number="10">कुछ लोगों का कहना है-उसके पत्र कठोर और प्रभावशाली हैं, किन्‍तु जब वह स्‍वयं आता है, तो उसका शरीर दुर्बल लगता है और उसकी बोलने की शक्‍ति नहीं के बराबर है।</verse>
				<verse number="11">जो लोग यह कहते हैं, वे इस पर विचार करें कि हम दूर रहते हुए पत्रों में जो बातें लिखते हैं, उन्‍हें आप के यहाँ विद्यमान रहते हुए कार्य में कर दिखाएँगे।</verse>
				<verse number="12">जो लोग अपनी ही सिफारिश करते हैं, हम उनके बराबर होने या उनसे अपनी तुलना करने का साहस नहीं करते। वे अपने ही मापदण्‍ड से अपना मूल्‍यांकन करते और अपने से अपनी तुलना करते हैं। इस प्रकार वे अपनी मूर्खता का परिचय देते हैं।</verse>
				<verse number="13">हम अपनी सीमा का उल्‍लंघन करते हुए गर्व नहीं करेंगे। परमेश्‍वर ने हमारे लिए कार्य-क्षेत्र की जो सीमा निर्धारित की और जिसमें आप लोग भी सम्‍मिलित हैं, हम उसके भीतर रहेंगे।</verse>
				<verse number="14">हम अपने कार्य-क्षेत्र का उल्‍लंघन नहीं करते, यद्यपि हम आपके यहाँ अवश्‍य आए थे। आप लोग हमारे क्षेत्र के भीतर हैं, क्‍योंकि हम ने पहले-पहल आप के यहाँ मसीह के शुभ समाचार का प्रचार किया।</verse>
				<verse number="15">हम अपनी सीमा का उल्‍लंघन करते हुए दूसरे के परिश्रम पर गर्व नहीं करते, बल्‍कि हम आशा करते हैं कि ज्‍यों-ज्‍यों आप लोगों का विश्‍वास बढ़ता जाएगा, आप लोगों में हमारे कार्य-क्षेत्र का भी विस्‍तार होगा</verse>
				<verse number="16">और हम अन्‍य दूरवर्त्ती क्षेत्रों में शुभ समाचार का प्रचार करेंगे। इस तरह दूसरों के क्षेत्र में जो कार्य हो चुका है, हमें उस पर गर्व करने की जरूरत नहीं होगी।</verse>
				<verse number="17">धर्मग्रन्‍थ में कहा गया है, “यदि कोई गर्व करना चाहे, तो वह प्रभु पर गर्व करे।”</verse>
				<verse number="18">इसलिए जो अपनी सिफ़ारिश करता है, वह नहीं, बल्‍कि जिसे प्रभु की सिफ़ारिश प्राप्‍त है, वही सुयोग्‍य है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">ओह, यदि आप लोग मेरी थोड़ी-सी नादानी सह लेते! कृपया, आप मुझ को सह लीजिए।</verse>
				<verse number="2">मैं जितनी तत्‍परता से आप लोगों की चिन्‍ता करता हूँ, वह परमेश्‍वर की चिन्‍ता-जैसी है। मैंने आपके एकमात्र दूल्‍हे मसीह के साथ आपकी सगाई सम्‍पन्न की, जिससे मैं आप को पवित्र कुआँरी की तरह उनके सामने प्रस्‍तुत कर सकूँ।</verse>
				<verse number="3">मुझे डर है कि जिस प्रकार सांप ने अपनी धूर्तता से हव्‍वा को धोखा दिया था, उसी प्रकार आप लोगों का मन भी न बहका दिया जाए और आप मसीह के प्रति अपनी निष्‍कपट और सच्‍ची भक्‍ति न खो बैठें;</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि जब कोई आप लोगों के पास एक ऐसे येशु का प्रचार करने आता है, जो हमारे द्वारा प्रचारित येशु से भिन्न हैं, या एक ऐसा आत्‍मा अथवा शुभ समाचार ग्रहण करने को कहता है, जो आप के द्वारा स्‍वीकृत आत्‍मा अथवा शुभ समाचार से भिन्न है, तो आप लोग उस व्यक्‍ति का तुरन्‍त स्‍वागत करते हैं।</verse>
				<verse number="5">आपके उन महान् प्रेरितों से मैं अपने को किसी भी तरह कम नहीं समझता।</verse>
				<verse number="6">मैं अच्‍छा वक्‍ता नहीं हूँ, किन्‍तु मुझमें ज्ञान का अभाव नहीं। इसका प्रमाण हम सब तरह से और हर प्रकार की बातों में आप लोगों को दे चुके हैं।</verse>
				<verse number="7">आप लोगों को ऊपर उठाने के लिए मैंने अपने को दीन-हीन बनाया और बिना कुछ लिए आप लोगों के बीच परमेश्‍वर के शुभ समाचार का प्रचार किया। क्‍या इस में मेरा कोई दोष था?</verse>
				<verse number="8">आप लोगों की सेवा करने के लिए मैंने अन्‍य कलीसियाओं से ही अपनी जीविका के लिए दान ग्रहण कर मानो उनको लूट लिया।</verse>
				<verse number="9">आप लोगों के यहाँ रहते समय मैं आर्थिक संकट पड़ने पर भी किसी के लिए भी भार नहीं बनता था। मकिदुनिया से आने वाले भाइयों ने मेरी आवश्‍यकताओं को पूरा किया। मैं आप पर बोझ नहीं बना और कभी नहीं बनूँगा।</verse>
				<verse number="10">मुझ में विद्यमान मसीह की सच्‍चाई की शपथ! यूनान भर में कोई या कुछ भी मुझे इस गौरव से वंचित नहीं कर सकेगा।</verse>
				<verse number="11">ऐसा क्‍यों? क्‍या इसलिए कि मैं आप को प्‍यार नहीं करता? परमेश्‍वर जानता है कि मैं आप लोगों को कितना प्‍यार करता हूँ।</verse>
				<verse number="12">मैं जो करता आ रहा हूँ, वही करता जाऊंगा, जिससे उन तथाकथित प्रेरितों को इस बात पर गर्व करने का मौका न मिले कि वे प्रचार-कार्य में मेरे बराबर हैं;</verse>
				<verse number="13">क्‍योंकि वे झूठे प्रेरित और कपटपूर्ण कार्यकर्ता हैं, जो मसीह के प्रेरित होने का स्‍वांग रचते हैं।</verse>
				<verse number="14">यह आश्‍चर्य की बात नहीं, क्‍योंकि स्‍वयं शैतान ज्‍योतिर्मय स्‍वर्गदूत का स्‍वांग रचता है।</verse>
				<verse number="15">इसलिए उसके सेवक भी धार्मिकता के सेवक बनने का स्‍वांग रचते हैं, किन्‍तु जैसे उनके काम हैं वैसे ही उनका अन्‍त होगा।</verse>
				<verse number="16">मैं फिर कहता हूँ, कोई मुझे नासमझ नहीं समझे और यदि आप मुझे ऐसा समझते हों, तो मुझे थोड़ी-सी डींग मारने की छूट भी दें।</verse>
				<verse number="17">इस सम्‍बन्‍ध में मैं जो कहने वाला हूँ, वह प्रभु के अधिकार से नहीं, वरन् नासमझ के समान निस्‍संकोच गर्व से कहूँगा:</verse>
				<verse number="18">जब बहुत-से लोग उन बातों की डींग मारते हैं, जो संसार की दृष्‍टि में महत्व रखती हैं, तो मैं भी वही करूँगा।</verse>
				<verse number="19">समझदार होने के नाते आप लोग नासमझ लोगों का व्‍यवहार खुशी से सहते हैं।</verse>
				<verse number="20">जब कोई आपकी स्‍वतन्‍त्रता छीनता, आपकी धन-संपत्ति खा जाता, आपका शोषण करता, आपके प्रति तिरस्‍कारपूर्ण व्‍यवहार करता अथवा आप को थप्‍पड़ मारता है, तो आप यह सब सह लेते हैं।</verse>
				<verse number="21">मैं लज्‍जा के साथ स्‍वीकार करता हूँ कि आप लोगों के साथ इस प्रकार का व्‍यवहार करने का मुझे साहस नहीं हुआ। आप इसे मेरी नादानी समझें, किन्‍तु जिन बातों के विषय में वे लोग डींग मारने का साहस करते हैं, मैं भी उन बातों के विषय में वही कर सकता हूँ।</verse>
				<verse number="22">वे इब्रानी हैं? मैं भी हूँ! वे इस्राएली हैं? मैं भी हूँ! वे अब्राहम की सन्‍तान हैं? मैं भी हूँ!</verse>
				<verse number="23">वे मसीह के सेवक हैं? मैं नादानी की झोंक में कहता हूँ कि मैं इस में उन से बढ़ कर हूँ। मैंने उन से अधिक परिश्रम किया, अधिक समय बन्‍दीगृह में बिताया और अधिक बार कोड़े खाए। मैं बारम्‍बार मौत के मुँह में पड़ा।</verse>
				<verse number="24">यहूदियों ने मुझे पाँच बार एक-कम-चालीस कोड़े लगाए।</verse>
				<verse number="25">मैं तीन बार बेंतों से पीटा और एक बार पत्‍थरों से मारा गया। तीन बार ऐसा हुआ कि जिस जलयान पर मैं यात्रा कर रहा था, वह टूट गया और एक बार वह पूरे चौबीस घण्‍टे खुले समुद्र पर इधर-उधर बहता रहा।</verse>
				<verse number="26">मैं बारम्‍बार यात्रा करता रहा। मुझे नदियों के खतरे, यहूदियों के खतरे, गैर-यहूदियों के खतरे, नगरों के खतरे, निर्जन स्‍थानों के खतरे, समुद्र के खतरे और कपटी भाइयों के खतरे का।</verse>
				<verse number="27">मैंने कठोर परिश्रम किया और बहुत-सी रातें जागते हुए बितायीं। मुझे अकसर भोजन नहीं मिला। भूख-प्‍यास, ठण्‍ड और कपड़ों का अभाव−यह सब मैं सहता रहा</verse>
				<verse number="28">और इन बातों के अतिरिक्‍त सब कलीसियाओं के विषय में मेरी चिन्‍ता, जो हर समय मुझे व्‍याकुल किये रहती है।</verse>
				<verse number="29">जब कोई दुर्बल है, तो क्‍या मैं उसकी दुर्बलता से प्रभावित नहीं? जब किसी का पाप में पतन होता है, तो क्‍या मैं इसका तीखा अनुभव नहीं करता?</verse>
				<verse number="30">यदि किसी बात पर गर्व करना है, तो मैं अपनी दुर्बलताओं पर गर्व करूँगा।</verse>
				<verse number="31">प्रभु येशु मसीह का पिता और परमेश्‍वर युगानुयुग धन्‍य है। वह जानता है कि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूँ।</verse>
				<verse number="32">जब मैं दमिश्‍क नगर में था, तो राजा अरेतास के राज्‍यपाल ने मुझे गिरफ्‍तार करने के लिए नगर पर पहरा बैठा दिया।</verse>
				<verse number="33">मैं चारदीवारी की खिड़की से टोकरे में नीचे उतार दिया गया और इस प्रकार उसके हाथ से बच निकला।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">डींग मारने से कोई लाभ नहीं, फिर भी मुझे ऐसा ही करना पड़ रहा है। इसलिए दिव्‍य दर्शनों और प्रभु द्वारा दिए गए प्रकाशनों की चर्चा करूँगा।</verse>
				<verse number="2">मैं मसीह के एक भक्‍त को जानता हूँ, जो चौदह वर्ष पहले तीसरे स्‍वर्ग तक ऊपर उठा लिया गया-सदेह अथवा विदेह, यह मैं नहीं जानता, परमेश्‍वर ही जानता है।</verse>
				<verse number="3">मैं उस मनुष्‍य के विषय में जानता हूँ कि वही स्‍वर्गधाम में उठा लिया गया-सदेह अथवा विदेह, यह मैं नहीं जानता, परमेश्‍वर ही जानता है।</verse>
				<verse number="4">उस मनुष्‍य ने ऐसी बातों की चर्चा सुनी, जो अनिर्वचनीय हैं और जिन्‍हें प्रकट करने की किसी मनुष्‍य को अनुमति नहीं है।</verse>
				<verse number="5">मैं ऐसे व्यक्‍ति पर गर्व करना चाहूँगा। अपनी दुर्बलताओं के अतिरिक्‍त मैं अपने विषय में किसी और बात पर गर्व नहीं करूँगा।</verse>
				<verse number="6">यदि मैं गर्व करना चाहूँ, तो यह नादानी नहीं होगी, क्‍योंकि मैं सत्‍य ही बोलता। किन्‍तु मैं यह नहीं करूँगा। लोग जैसा मुझे देखते और मुझसे सुनते हैं, उससे बढ़ कर मुझे कुछ भी नहीं समझें।</verse>
				<verse number="7">मुझ पर बहुत-से ईश्‍वरीय प्रकाशन प्रकट किए गए हैं। मैं इन पर घमण्‍ड न करूँ, इसलिए मेरे शरीर में एक कांटा चुभा दिया गया है। मुझे शैतान का दूत मिला है, ताकि वह मुझे घूंसे मारता रहे और मैं घमण्‍ड न करूँ।</verse>
				<verse number="8">मैंने तीन बार प्रभु से निवेदन किया कि यह मुझ से दूर हो;</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु प्रभु ने कहा-“मेरी कृपा तुम्‍हारे लिए पर्याप्‍त है, क्‍योंकि तुम्‍हारी दुर्बलता में मेरा सामर्थ्य पूर्ण रूप से प्रकट होता है।” इसलिए मैं बड़ी खुशी से अपनी दुर्बलताओं पर गौरव करूँगा, जिससे मसीह का सामर्थ्य मुझ पर छाया रहे।</verse>
				<verse number="10">मैं मसीह के कारण अपनी दुर्बलताओं पर, अपमानों, कष्‍टों, अत्‍याचारों और संकटों पर गर्व करता हूँ; क्‍योंकि मैं जब दुर्बल हूँ, तभी बलवान हूँ।</verse>
				<verse number="11">मैं मूर्खतापूर्ण बातें कर रहा हूँ-आप लोगों ने मुझे इसके लिए बाध्‍य किया। आप को मेरी सिफारिश करनी चाहिए थी, क्‍योंकि यद्यपि मैं कुछ भी नहीं हूँ, फिर भी मैं उन महान् प्रेरितों से किसी भी तरह कम नहीं हूँ।</verse>
				<verse number="12">आपके यहाँ रहते समय मैंने प्रेरित के सच्‍चे लक्षण प्रदर्शित किए, अर्थात् अचल धैर्य, चिह्‍न, चमत्‍कार तथा सामर्थ्य के कार्य।</verse>
				<verse number="13">अन्‍य कलीसियाओं की तुलना में आप लोगों में किस बात की कमी रह गयी है? हाँ, मैं आप लोगों के लिए भार नहीं बना। आप मुझे इस अन्‍याय के लिए क्षमा प्रदान करें।</verse>
				<verse number="14">अब मैं तीसरी बार आप लोगों के यहाँ आने की तैयारियाँ कर रहा हूँ, और आप के लिए भार नहीं बनूँगा; क्‍योंकि मैं आप लोगों को चाहता हूँ, आपकी सम्‍पत्ति को नहीं। बच्‍चों को अपने माता-पिता के लिए धन एकत्र करना नहीं चाहिए, बल्‍कि माता-पिता को अपने बच्‍चों के लिए।</verse>
				<verse number="15">मैं तो आप लोगों के लिए सहर्ष अपना सब कुछ खर्च करूँगा और अपने को भी अर्पित करूँगा। यदि मैं आप लोगों को इतना प्‍यार करता हूँ, तो क्‍या आप मुझे कम प्‍यार करेंगे?</verse>
				<verse number="16">आप लोग शायद यह कहेंगे-वास्‍तव में वह हम पर बोझ नहीं बना, किन्‍तु वह धूर्त है और उसने छल-कपट से हमें फंसा लिया।</verse>
				<verse number="17">जिन व्यक्‍तियों को मैंने आप लोगों के पास भेजा, क्‍या मैंने उन में से किसी के द्वारा आप से लाभ उठाया?</verse>
				<verse number="18">मैंने तीतुस से आपके यहाँ जाने के लिए निवेदन किया और उसके साथ एक भाई को भेजा। क्‍या तीतुस ने आप लोगों से लाभ उठाया? क्‍या हम दोनों एक ही आत्‍मा से प्रेरित हो कर एक ही पथ पर नहीं चले?</verse>
				<verse number="19">आप लोग यह समझते होंगे कि अब तक हम आप के सामने अपनी सफ़ाई दे रहे हैं। बात ऐसी नहीं है। हम यह सब मसीह में, परमेश्‍वर की उपस्‍थिति में कह रहे हैं। प्रिय भाइयो और बहिनो! सब कुछ आपके आध्‍यात्‍मिक निर्माण के लिए हो रहा है।</verse>
				<verse number="20">मुझे आशंका है-कहीं ऐसा न हो कि आने पर मैं आप लोगों को जैसा पाना चाहता, वैसा नहीं पाऊं और आप मुझे जैसा नहीं चाहते, वैसा ही पाएँ। कहीं ऐसा न हो कि मैं आपके यहाँ फूट, ईष्‍र्या, बैर, स्‍वार्थपरता, परनिन्‍दा, चुगलख़ोरी, अहंकार और उपद्रव पाऊं।</verse>
				<verse number="21">कहीं ऐसा न हो कि मेरे आपके यहाँ पहुँचने पर मेरा परमेश्‍वर मुझे फिर आपके सामने नीचा दिखाए और मुझे उन बहुसंख्‍यक लोगों के लिए शोक मनाना पड़े, जिन्‍होंने पहले पाप किया और अपनी अशुद्धता, व्‍यभिचार और लम्‍पटता के लिए पश्‍चात्ताप नहीं किया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">अब मैं तीसरी बार आप लोगों के यहाँ आने वाला हूँ। धर्मग्रन्‍थ में कहा गया है, “दो या तीन गवाहों की गवाही द्वारा सब कुछ प्रमाणित किया जाएगा।”</verse>
				<verse number="2">जब मैं दूसरी बार आप के यहाँ आया, तो उन लोगों से, जिन्‍होंने पहले पाप किया था, और अन्‍य सभी लोगों से भी, मैंने जो बात कही थी, वही पहुँचने से पहले दुहरा रहा हूँ कि मैं लौटने पर किसी पर दया नहीं करूँगा;</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि आप इसका प्रमाण चाहते हैं कि मसीह मेरे माध्‍यम से बोलते हैं और मसीह आपके प्रति दुर्बल नहीं हैं; वह आप लोगों में अपना सामर्थ्य प्रदर्शित करते हैं।</verse>
				<verse number="4">यह सच है कि वह दुर्बलता में क्रूस पर चढ़ाये गए, किन्‍तु वह परमेश्‍वर के सामर्थ्य द्वारा जीवित हैं। हम उनकी तरह दुर्बल हैं, किन्‍तु आप अनुभव करेंगे कि हम परमेश्‍वर के सामर्थ्य द्वारा मसीह के साथ जीवित हैं।</verse>
				<verse number="5">आप लोग अपनी ही परीक्षा ले कर देखें कि आप विश्‍वास के अनुरूप जीवन बिताते हैं या नहीं। आप लोग अपनी ही जांच करें। क्‍या आप अपने को नहीं पहचानते कि येशु मसीह आप लोगों में क्रियाशील हैं? यदि नहीं, तो आप जांच में खोटे निकले!</verse>
				<verse number="6">मैं आशा करता हूँ कि आप मानेंगे कि हम खोटे नहीं हैं।</verse>
				<verse number="7">हम परमेश्‍वर से यह प्रार्थना करते हैं कि आप कोई बुराई नहीं करें−इसलिए नहीं कि हम खरे प्रमाणित हों, बल्‍कि इसलिए कि आप भलाई करें, चाहे हम खोटे ही क्‍यों न दीख पड़ें।</verse>
				<verse number="8">कारण, हम सत्‍य के विरुद्ध कुछ नहीं कर सकते, हम सत्‍य का समर्थन ही कर सकते हैं।</verse>
				<verse number="9">जब, आप लोग समर्थ हैं, तो हम दुर्बल होना सहर्ष स्‍वीकार करते हैं। हम इसके लिए भी प्रार्थना करते हैं कि आप लोगों का सुधार हो।</verse>
				<verse number="10">मैं दूर रहते हुए ये बातें इसलिए लिख रहा हूँ कि आप के यहाँ रहते हुए मुझे, प्रभु द्वारा प्रदत्त अधिकार के अनुसार, आप लोगों के साथ कठोर व्‍यवहार न करना पड़े; क्‍योंकि मुझे यह अधिकार आप के विनाश के लिए नहीं, बल्‍कि आप के आध्‍यात्‍मिक निर्माण के लिए मिला है।</verse>
				<verse number="11">भाइयो और बहिनो, अब विदा! सब-कुछ सुव्‍यवस्‍थित कीजिए। मेरे अनुरोध पर ध्‍यान दीजिए। एक मत रहिए, और शांति बनाए रखिए। तब प्रेम तथा शान्‍ति का परमेश्‍वर आप के साथ होगा।</verse>
				<verse number="12">शान्‍ति के पवित्र चुम्‍बन से एक दूसरे का अभिवादन कीजिए। सब संत आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं।</verse>
				<verse number="13">प्रभु येशु मसीह की कृपा, परमेश्‍वर का प्रेम तथा पवित्र आत्‍मा की सहभागिता आप सब के साथ हो।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="48">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यह पत्र मुझ-पौलुस की ओर से है, जो न तो मनुष्‍यों की ओर से और न किसी मनुष्‍य द्वारा प्रेरित नियुक्‍त हुआ हूँ, बल्‍कि स्‍वयं येशु मसीह और पिता-परमेश्‍वर ने मुझे प्रेरित नियुक्‍त किया है, जिसने उन्‍हें मृतकों में से पुनर्जीवित किया।</verse>
				<verse number="2">मैं और जितने भाई-बहिन मेरे साथ हैं, गलातिया प्रदेश की कलीसियाओं का अभिवादन करते हैं।</verse>
				<verse number="3">हमारा पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह आप लोगों को अनुग्रह तथा शान्‍ति प्रदान करें।</verse>
				<verse number="4">मसीह ने हमारे पापों के कारण अपने को अर्पित किया, जिससे वह हमारे पिता परमेश्‍वर की इच्‍छानुसार वर्तमान पापमय युग-संसार से हमारा उद्धार करें।</verse>
				<verse number="5">उसी की युगयुगों तक महिमा हो! आमेन!</verse>
				<verse number="6">मुझे आश्‍चर्य होता है कि जिसने आप लोगों को मसीह के अनुग्रह द्वारा बुलाया, उसे आप इतना शीघ्र त्‍याग कर किसी दूसरे शुभ समाचार के अनुयायी बन गये हैं।</verse>
				<verse number="7">दूसरा तो है ही नहीं, किन्‍तु कुछ लोग आप में अशान्‍ति उत्‍पन्न करते और मसीह का शुभ समाचार विकृत करना चाहते हैं।</verse>
				<verse number="8">लेकिन जो शुभ समाचार हमने आप को सुनाया, यदि कोई-चाहे वह स्‍वयं हम या कोई स्‍वर्गदूत ही क्‍यों न हो-उससे भिन्न शुभ समाचार आप को सुनाये, तो वह अभिशप्‍त हो!</verse>
				<verse number="9">मैं जो कह चुका हूं, वही दुहराता हूं: जो शुभ समाचार आप को मिला है, यदि कोई उससे भिन्न शुभ समाचार आपको सुनाये, तो वह अभिशप्‍त हो!</verse>
				<verse number="10">मैं अब किसका कृपापात्र बनने की कोशिश कर रहा हूँ—मनुष्‍यों का अथवा परमेश्‍वर का? क्‍या मैं मनुष्‍यों को प्रसन्न करना चाहता हूँ? यदि मैं अब तक मनुष्‍यों को प्रसन्न करना चाहता, तो मैं मसीह का सेवक नहीं होता।</verse>
				<verse number="11">भाइयो और बहिनो! मैं आप लोगों को विश्‍वास दिलाता हूँ कि मैंने जो शुभ समाचार सुनाया, वह मनुष्‍य-रचित नहीं है।</verse>
				<verse number="12">मैंने किसी मनुष्‍य के हाथ से उसे न तो ग्रहण किया और न सीखा, बल्‍कि स्‍वयं येशु मसीह ने उसे मुझ पर प्रकट किया।</verse>
				<verse number="13">आप लोगों ने सुना होगा कि जब मैं यहूदी धर्म-विधि का अनुयायी था, तो मेरा आचरण कैसा था। मैं परमेश्‍वर की कलीसिया पर घोर अत्‍याचार करता और उसको नष्‍ट करने का प्रयत्‍न करता था।</verse>
				<verse number="14">मैं अपने पूर्वजों की परम्‍पराओं का पालन अत्‍यंत धर्मोत्‍साह से करता था और यहूदी धर्म-विधि के पालन में अपने समय के बहुत-से हम-उम्र यहूदियों से बहुत आगे था।</verse>
				<verse number="15">किन्‍तु परमेश्‍वर ने मुझे माता के गर्भ से ही अपने कार्य के लिए अलग कर लिया था और उसने अपने अनुग्रह से मुझे बुलाया;</verse>
				<verse number="16">उसने मुझ पर—और मेरे द्वारा— अपने पुत्र को प्रकट करने का निश्‍चय किया, जिससे मैं गैर-यहूदियों में उसके पुत्र के शुभ समाचार का प्रचार करूँ। इसके बाद मैंने किसी निरे मनुष्‍य से परामर्श नहीं किया</verse>
				<verse number="17">और जो मुझ से पहले प्रेरित थे, उनसे मिलने के लिए मैं यरूशलेम नहीं गया; बल्‍कि मैं तुरन्‍त अरब देश गया और बाद में दमिश्‍क नगर लौटा।</verse>
				<verse number="18">मैं तीन वर्ष बाद कैफा से जानकारी प्राप्‍त करने यरूशलेम गया और उनके साथ पन्‍द्रह दिन रहा।</verse>
				<verse number="19">प्रभु के भाई याकूब को छोड़ कर मेरी भेंट अन्‍य प्रेरितों में से किसी से नहीं हुई।</verse>
				<verse number="20">परमेश्‍वर मेरा साक्षी है कि मैंने आप को जो लिखा है उसमें कुछ भी झूठ नहीं है।</verse>
				<verse number="21">इसके बाद मैं सीरिया और किलिकिया प्रदेश गया।</verse>
				<verse number="22">उस समय यहूदा प्रदेश की कलीसियाएँ, जो मसीह में हैं, मुझे व्यक्‍तिगत रूप से नहीं जानती थीं।</verse>
				<verse number="23">उन्‍होंने इतना ही सुना था कि जो व्यक्‍ति हम पर अत्‍याचार करता था, वह अब उस विश्‍वास का शुभ समाचार सुना रहा है, जिसको वह नष्‍ट करने का प्रयत्‍न करता था</verse>
				<verse number="24">और वे मेरे विषय में परमेश्‍वर की स्‍तुति करती थीं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">इसके बाद चौदह वर्ष बीतने पर मैं बरनबास के साथ फिर यरूशलेम गया। मैं तीतुस को भी अपने साथ ले गया।</verse>
				<verse number="2">परमेश्‍वर ने मुझ पर प्रकट किया था कि मुझे जाना चाहिए। मैंने उन लोगों के सामने-परन्‍तु एकान्‍त में प्रतिष्‍ठित व्यक्‍तियों के सामने-वह शुभ समाचार प्रस्‍तुत किया जिसका प्रचार मैं गैर-यहूदियों के बीच करता हूँ, जिससे ऐसा न हो कि जो दौड़-धूप मैं कर रहा हूँ अथवा कर चुका हूँ, वह व्‍यर्थ हो जाए।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु उन्‍होंने तीतुस को, जो मेरे साथ आये थे और यूनानी हैं, इसके लिए बाध्‍य नहीं किया कि वह अपना खतना करायें।</verse>
				<verse number="4">यह प्रश्‍न उन झूठे भाइयों के कारण उठा था, जिन्‍हें कलीसिया में गुप्‍त रूप से लाया गया था, जो चुपचाप घुस आए थे कि येशु मसीह से प्राप्‍त हमारी स्‍वतन्‍त्रता का भेद लें और हमें गुलाम बना लें।</verse>
				<verse number="5">हम उन लोगों के सामने एक क्षण के लिए भी नहीं झुके। हम शुभ समाचार का सत्‍य आप के लिए पूर्ण रूप से बनाये रखना चाहते थे।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु जो व्यक्‍ति प्रतिष्‍ठित माने जाते थे-वे पहले कैसे थे, इससे मेरे विचार में कोई अन्‍तर नहीं पड़ता, क्‍योंकि परमेश्‍वर मुंह-देखा न्‍याय नहीं करता-इन प्रतिष्‍ठित व्यक्‍तियों से मुझे कोई नई बात प्राप्‍त नहीं हुई।</verse>
				<verse number="7">वरन् इसके विपरीत, उन्‍होंने मान लिया कि मुझे उसी तरह गैर-यहूदियों में शुभ समाचार का प्रचार-कार्य सौंपा गया था, जिस तरह पतरस को यहूदियों में।</verse>
				<verse number="8">(क्‍योंकि जिस परमेश्‍वर ने पतरस को यहूदियों का प्रेरित बनाकर उनके द्वारा सेवा-कार्य किया, उसी ने मुझे गैर-यहूदियों का प्रेरित बनाकर मेरे द्वारा सेवा-कार्य किया।)</verse>
				<verse number="9">जो व्यक्‍ति कलीसिया के स्‍तम्‍भ समझे जाते थे-अर्थात् याकूब, कैफा और योहन-उन्‍होंने कृपा का वह वरदान पहचाना जो मुझे मिला है। उन्‍होंने मुझे और बरनबास को अपने सहयोगी समझकर हमें सहभागिता का दाहिना हाथ दिया। वे इस बात के लिए सहमत हुए कि हम गैर-यहूदियों के पास जायें और वे यहूदियों के पास।</verse>
				<verse number="10">उन्‍होंने केवल एक बात कही कि हम गरीबों को स्‍मरण रखें। वास्‍तव में मैं स्‍वयं यह कार्य करने के लिए उत्‍सुक था।</verse>
				<verse number="11">जब कैफा अन्‍ताकिया आये, तो मैं ने उनके मुंह पर उनका विरोध किया, क्‍योंकि वह दोषी थे।</verse>
				<verse number="12">वह पहले गैर-यहूदियों के साथ भोजन करते थे; किन्‍तु जब याकूब के यहाँ से कुछ व्यक्‍ति आये, तो वह खतना की प्रथा माननेवाले यहूदी भाई-बहिनों के भय से गैर-यहूदियों से किनारा करने और उन से अलग रहने लगे।</verse>
				<verse number="13">दूसरे यहूदी भाई-बहिनों ने भी इस प्रकार का ढोंग रचा, यहाँ तक कि बरनबास भी उनके ढोंग के कारण भटक गये।</verse>
				<verse number="14">जब मैंने देखा कि उनका आचरण शुभ समाचार के सत्‍य के अनुकूल नहीं है, तो मैंने सब के सामने कैफा से यह कहा, “यदि आप, जो जन्‍म से यहूदी हैं, यहूदी के सदृश नहीं बल्‍कि गैर-यहूदी के सदृश आचरण करते हैं, तो आप अन्‍यजातियों को यहूदियों के सदृश आचरण करने को क्‍यों विवश करते हैं?”</verse>
				<verse number="15">हम लोग गैर-यहूदियों के पापी वंशज नहीं, बल्‍कि जन्‍म से यहूदी हैं।</verse>
				<verse number="16">फिर भी हम जानते हैं कि मनुष्‍य व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड द्वारा नहीं, बल्‍कि येशु मसीह में विश्‍वास करने से धार्मिक ठहरता है। इसलिए हमने येशु मसीह में विश्‍वास किया है, जिससे हम व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड द्वारा नहीं, बल्‍कि मसीह में विश्‍वास करने से धार्मिक ठहराये जायें; क्‍योंकि व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड द्वारा “कोई भी मनुष्‍य परमेश्‍वर की दृष्‍टि में धार्मिक नहीं ठहरेगा।”</verse>
				<verse number="17">यदि हम भी, जो मसीह द्वारा धार्मिक ठहरना चाहते हैं, पापी प्रमाणित हो जाते हैं, तो क्‍या इसका निष्‍कर्ष यह है कि मसीह पाप को बढ़ावा देते हैं? कभी नहीं!</verse>
				<verse number="18">मैंने जिन वस्‍तुओं का विनाश किया है, यदि मैं उनका पुनर्निर्माण करूँगा, तो अपने को अवश्‍य परमेश्‍वर की इच्‍छा का उल्‍लंघन करने वाला प्रमाणित करूँगा,</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि मैं व्‍यवस्‍था द्वारा व्‍यवस्‍था के लिए मर चुका हूँ, जिससे मैं परमेश्‍वर के लिए जी सकूँ। मैं मसीह के साथ क्रूस पर मर गया हूं।</verse>
				<verse number="20">मैं अब जीवित नहीं रहा, बल्‍कि मसीह मुझ में जीवित हैं। अब मैं अपने शरीर में जो जीवन जीता हूँ, उसका एकमात्र प्रेरणा-स्रोत है-परमेश्‍वर के पुत्र में विश्‍वास, जिसने मुझ से प्रेम किया और मेरे लिए अपने को अर्पित किया।</verse>
				<verse number="21">मैं परमेश्‍वर के अनुग्रह का तिरस्‍कार नहीं कर सकता। यदि व्‍यवस्‍था द्वारा मनुष्‍य धार्मिक ठहर सकता है, तो मसीह व्‍यर्थ ही मरे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">नासमझ गलातियो! किसने आप लोगों पर जादू डाला है? आप की आँखों के सम्‍मुख तो स्‍पष्‍ट रूप से यह दिखलाया गया कि येशु मसीह क्रूस पर चढ़ाये गये थे!</verse>
				<verse number="2">मैं आप लोगों से इतना ही जानना चाहता हूँ: आप को व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड के कारण आत्‍मा का वरदान मिला या विश्‍वास का शुभ संदेश सुनने के कारण?</verse>
				<verse number="3">क्‍या आप लोग इतने नासमझ हैं कि आपने जो कार्य आत्‍मा द्वारा प्रारम्‍भ किया, उसे अब बाह्य विधि-पालन द्वारा पूर्ण करना चाहते हैं?</verse>
				<verse number="4">क्‍या आप लोगों को व्‍यर्थ ही इतने अनुभव प्राप्‍त हुए? मुझे ऐसा विश्‍वास नहीं है ।</verse>
				<verse number="5">जब परमेश्‍वर आप लोगों को आत्‍मा का वरदान देता है और आप के बीच आश्‍चर्यपूर्ण सामर्थ्य के कार्य करता है, तो क्‍या वह व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड के कारण ऐसा करता है अथवा इसलिए कि आपने विश्‍वास का शुभ संदेश सुना है?</verse>
				<verse number="6">धर्मग्रन्‍थ में कहा गया है कि “अब्राहम ने परमेश्‍वर में विश्‍वास किया और इसी से वह धार्मिक माने गये।”</verse>
				<verse number="7">इसलिए आप लोग यह निश्‍चित रूप से जान लें कि जो लोग विश्‍वास करते हैं, वे ही अब्राहम की सन्‍तान हैं।</verse>
				<verse number="8">धर्मग्रन्‍थ पहले से यह जानता था कि परमेश्‍वर विश्‍वास द्वारा गैर-यहूदियों को धार्मिक ठहरायेगा, इसलिए उसने पहले से अब्राहम को यह शुभ समाचार सुनाया कि “तेरे द्वारा पृथ्‍वी की समस्‍त जातियाँ आशीर्वाद प्राप्‍त करेंगी।”</verse>
				<verse number="9">इसलिए जो विश्‍वास पर निर्भर रहते हैं, वे विश्‍वास करने वाले अब्राहम के साथ ही आशीर्वाद प्राप्‍त करते हैं।</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु जो व्‍यवस्‍था के कर्मकाण्‍ड पर निर्भर रहते हैं, वे शाप के अधीन हैं; क्‍योंकि लिखा है: “जो व्यक्‍ति व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ में लिखी हुई सभी बातों का पालन नहीं करता रहता है, वह शापित है।”</verse>
				<verse number="11">यह तो स्‍पष्‍ट है कि कोई भी व्यक्‍ति व्‍यवस्‍था के कारण परमेश्‍वर की दृष्‍टि में धार्मिक नहीं ठहरता; क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है: “धार्मिक मनुष्‍य विश्‍वास के द्वारा जीवन प्राप्‍त करेगा ।”</verse>
				<verse number="12">और व्‍यवस्‍था का विश्‍वास से कोई सम्‍बन्‍ध नहीं है; क्‍योंकि उसमें लिखा है, “जो इन बातों का पालन करेगा, उसे इन्‍हीं के द्वारा जीवन प्राप्‍त होगा।”</verse>
				<verse number="13">मसीह हमारे लिए शापित हुये और इस तरह उन्‍होंने हम को व्‍यवस्‍था के अभिशाप से मुक्‍त किया; क्‍योंकि लिखा है: “जो कोई काठ पर लटकाया जाता है, वह शापित है।”</verse>
				<verse number="14">यह इसलिए हुआ कि येशु मसीह के द्वारा अब्राहम का आशीर्वाद गैर-यहूदियों को भी प्राप्‍त हो और हमें विश्‍वास द्वारा वह आत्‍मा मिले, जिसकी प्रतिज्ञा की गयी थी।</verse>
				<verse number="15">भाइयो और बहिनो! मैं आप लोगों को साधारण जीवन का उदाहरण दे रहा हूँ। किसी मनुष्‍य का प्रामाणिक वसीयतनामा न तो कोई रद्द कर सकता और न उसमें कुछ जोड़ सकता है।</verse>
				<verse number="16">अब, प्रतिज्ञाएँ अब्राहम और उनके वंशज को दी गयी हैं। धर्मग्रन्‍थ नहीं कहता “उनके वंशजों को” मानो बहुतों को, बल्‍कि “उनके वंशज को”, मानो एक को ही, और वह वंशज मसीह हैं।</verse>
				<verse number="17">मेरे कहने का अभिप्राय यह है: जो विधान परमेश्‍वर द्वारा प्रामाणिक किया जा चुका है, उसे चार सौ तीस वर्ष बाद होने वाली व्‍यवस्‍था न तो रद्द कर सकती है और न उसकी प्रतिज्ञा को व्‍यर्थ बना सकती है।</verse>
				<verse number="18">यदि व्‍यवस्‍था के माध्‍यम से उत्तराधिकार प्राप्‍त होता, तो प्रतिज्ञा से उसका कोई सम्‍बन्‍ध नहीं; किन्‍तु प्रतिज्ञा द्वारा ही परमेश्‍वर ने उसे अब्राहम को देने का अनुग्रह किया।</verse>
				<verse number="19">तब व्‍यवस्‍था का प्रयोजन क्‍या है? जिस वंशज को प्रतिज्ञा दी गयी थी, उसके आने के समय तक व्‍यवस्‍था अपराधों के कारण जोड़ दी गयी थी। वह स्‍वर्गदूतों द्वारा मध्‍यस्‍थ के माध्‍यम से घोषित की गयी है।</verse>
				<verse number="20">मध्‍यस्‍थता तो कम से कम दो के बीच में की जाती है; किन्‍तु परमेश्‍वर एक है।</verse>
				<verse number="21">तो क्‍या व्‍यवस्‍था और परमेश्‍वर की प्रतिज्ञाओं में विरोध है? कभी नहीं! यदि ऐसी व्‍यवस्‍था की घोषणा हुई होती, जो जीवन प्रदान करने में समर्थ थी, तो व्‍यवस्‍था के पालन द्वारा ही मनुष्‍य धार्मिक ठहरता।</verse>
				<verse number="22">परन्‍तु धर्मग्रन्‍थ ने सब कुछ पाप की शक्‍ति के अधीन बंदी बना दिया है, जिससे येशु मसीह में विश्‍वास के द्वारा विश्‍वास करने वालों के लिए प्रतिज्ञा पूरी की जाये।</verse>
				<verse number="23">विश्‍वास के आगमन से पहले हम को उसके प्रकट होने के समय तक व्‍यवस्‍था के संरक्षण में बन्‍दी बना दिया गया था।</verse>
				<verse number="24">इस प्रकार मसीह के पास लाने के लिए व्‍यवस्‍था हमारी सरंक्षक रही, जिससे हम विश्‍वास के द्वारा धार्मिक ठहरें।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु अब विश्‍वास आया है और हम संरक्षक के अधीन नहीं रहे।</verse>
				<verse number="26">क्‍योंकि आप लोग सब-के-सब येशु मसीह में विश्‍वास करने के कारण परमेश्‍वर की संतान हैं;</verse>
				<verse number="27">क्‍योंकि जितने लोगों ने मसीह का बपतिस्‍मा ग्रहण किया, उन्‍होंने मसीह को धारण किया है।</verse>
				<verse number="28">अब न तो कोई यहूदी है और न यूनानी, न तो कोई दास है और न स्‍वतन्‍त्र, न तो कोई पुरुष है और न स्‍त्री-आप सब येशु मसीह में एक हो गये हैं।</verse>
				<verse number="29">यदि आप लोग मसीह के हैं, तो अब्राहम के वंशज हैं और प्रतिज्ञा के अनुसार उत्तराधिकारी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">मेरे कहने का अभिप्राय यह है: जब तक उत्तराधिकारी नाबालिग है, वह सारी सम्‍पत्ति का स्‍वामी होते हुए भी दास से किसी तरह भिन्न नहीं।</verse>
				<verse number="2">वह पिता द्वारा निर्धारित समय तक अभिभावकों और गृह-प्रबन्‍धकों के अधीन रहता है।</verse>
				<verse number="3">इसी तरह, जब तक हम नाबालिग थे, तब तक संसार के तत्‍वों के अधीन दास बने हुए थे;</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु समय पूरा हो जाने पर परमेश्‍वर ने अपने पुत्र को भेजा। वह एक नारी से उत्‍पन्न हुए और व्‍यवस्‍था के अधीन उत्‍पन्न हुए,</verse>
				<verse number="5">जिससे वह व्‍यवस्‍था के अधीन रहने वालों को छुड़ा सकें और हम परमेश्‍वर की दत्तक संतान बन जायें।</verse>
				<verse number="6">आप लोग संतान ही हैं। इसका प्रमाण यह है कि परमेश्‍वर ने हमारे हृदय में अपने पुत्र का आत्‍मा भेजा है, जो पुकार कर यह कहता है, “अब्‍बा! पिता!”</verse>
				<verse number="7">इसलिए अब आप दास नहीं, संतान हैं और संतान होने के नाते आप परमेश्‍वर की कृपा से उत्तराधिकारी भी हैं।</verse>
				<verse number="8">आप लोग पहले, जब आप को परमेश्‍वर का ज्ञान प्राप्‍त नहीं हुआ था, ऐसे देवताओं की दासता स्‍वीकार करते थे, जिनका वस्‍तुत: अस्‍तित्‍व नहीं है।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु अब आप परमेश्‍वर को पहचान चुके हैं या यों कहें कि परमेश्‍वर ने आप को अपना लिया है, तो आप कैसे फिर उन अशक्‍त एवं असार तत्वों की शरण ले सकते हैं? क्‍या आप एक बार फिर उनकी दासता स्‍वीकार करना चाहते हैं?</verse>
				<verse number="10">आप लोग विशेष दिन, महीने, ऋतुएँ और वर्ष मनाते हैं।</verse>
				<verse number="11">मुझे आशंका है, कहीं ऐसा न हो कि मैंने आप लोगों के बीच व्‍यर्थ परिश्रम किया हो।</verse>
				<verse number="12">भाइयो और बहिनो! आप मुझ-जैसे बनें, जिस तरह मैं आप लोगों-जैसा बन गया हूँ। यही आप से मेरा अनुरोध है। आप लोगों ने मेरे साथ कोई अन्‍याय नहीं किया।</verse>
				<verse number="13">आप जानते हैं कि अस्‍वस्‍थ होने के कारण मुझे आप को पहली बार शुभ समाचार सुनाने का अवसर मिला।</verse>
				<verse number="14">यद्यपि मैं अपने शरीर की दुर्बलता के कारण आप लोगों के लिए परीक्षा बना, फिर भी आपने न तो मेरा तिरस्‍कार किया और न मेरे प्रति घृणा प्रकट की, बल्‍कि आपने मेरा ऐसा स्‍वागत किया, मानो मैं परमेश्‍वर का दूत या स्‍वयं येशु मसीह हूं।</verse>
				<verse number="15">उस समय आप लोग अपने को धन्‍य समझते थे। अब आप लोगों का वह मनोभाव कहाँ गया? मैं आप के विषय में यह कह सकता हूँ कि यदि सम्‍भव होता, तो आप अपनी आँखें निकाल कर मुझे दे देते!</verse>
				<verse number="16">क्‍या मैं अब आपका शत्रु इसलिए बन गया हूँ कि मैं आप लोगों से सत्‍य बोल रहा हूँ?</verse>
				<verse number="17">जो लोग आपकी कृपा प्राप्‍त करने में लगे हुए हैं, वे अच्‍छे उद्देश्‍य से ऐसा नहीं कर रहे हैं। वे आप को मुझ से अलग करना चाहते हैं, जिससे आप उन्‍हें सिर-आँखों पर रखें।</verse>
				<verse number="18">यह अच्‍छी बात है कि लोग आपकी कृपा चाहते हैं; परन्‍तु यह अच्‍छे उद्देश्‍य से हो और सदा रहे, केवल उस समय तक नहीं जब तक मैं आपके बीच विद्यमान हूं।</verse>
				<verse number="19">मेरे प्रिय बच्‍चो! जब तक तुम में मसीह का स्‍वरूप नहीं बन जाये, तब तक मैं तुम्‍हारे लिए फिर प्रसव-पीड़ा सह रहा हूँ।</verse>
				<verse number="20">मैं कितना चाहता हूँ कि मैं अभी तुम्‍हारे बीच विद्यमान होता जिससे मैं उपयुक्‍त भाषा का प्रयोग कर सकूं, क्‍योंकि मेरी समझ में नहीं आता कि मैं तुम से क्‍या कहूँ।</verse>
				<verse number="21">आप जो व्‍यवस्‍था के अधीन रहना चाहते हैं, मुझे यह बताइए: क्‍या आप यह नहीं सुनते कि व्‍यवस्‍था क्‍या कहती है?</verse>
				<verse number="22">उसमें लिखा है कि अब्राहम के दो पुत्र थे-एक दासी से और दूसरा स्‍वतन्‍त्र पत्‍नी से।</verse>
				<verse number="23">दासी के पुत्र का जन्‍म प्रकृति के अनुसार हुआ, किन्‍तु स्‍वतन्‍त्र पत्‍नी के पुत्र का जन्‍म प्रतिज्ञा के अनुसार।</verse>
				<verse number="24">इन बातों का एक लाक्षणिक अर्थ है। वे दो स्‍त्रियाँ दो विधानों की प्रतीक हैं। एक विधान, अर्थात् सीनय पर्वत का विधान, दासता के लिए सन्‍तति उत्‍पन्न करता है। यह हागार है।</verse>
				<verse number="25">हागार का सीनय पर्वत अरब में है, पर यह वर्तमान यरूशलेम के सदृश्‍य है; क्‍योंकि यरूशलेम अपनी सन्‍तति के साथ दासता के अधीन है।</verse>
				<verse number="26">किन्‍तु दिव्‍य यरूशलेम स्‍वतन्‍त्र है। वह हमारी माता है;</verse>
				<verse number="27">क्‍योंकि लिखा है, “ओ वन्‍ध्‍या! तुमने कभी पुत्र नहीं जना, अब आनन्‍द मनाओ। तुमने प्रसव-पीड़ा का अनुभव नहीं किया, उल्‍लास के गीत गाओ; क्‍योंकि विवाहिता की अपेक्षा परित्‍यक्‍ता के अधिक पुत्र होंगे।”</verse>
				<verse number="28">भाइयो और बहिनो! इसहाक के समान आप परमेश्‍वर की प्रतिज्ञा की संतान हैं।</verse>
				<verse number="29">किन्‍तु जिसका जन्‍म प्रकृति के अनुसार हुआ, वह उस पर अत्‍याचार करता था, जिसका जन्‍म आत्‍मा के अनुसार हुआ था। अब भी ऐसा ही होता है;</verse>
				<verse number="30">किन्‍तु धर्मग्रन्‍थ क्‍या कहता है? “दासी और उसके पुत्र को घर से निकाल दो। दासी का पुत्र स्‍वतन्‍त्र पत्‍नी के पुत्र के साथ विरासत का उत्तराधिकारी नहीं होगा।”</verse>
				<verse number="31">इसलिए भाइयो और बहिनो! हम दासी की नहीं, बल्‍कि स्‍वतन्‍त्र स्‍त्री की सन्‍तान हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">मसीह ने स्‍वतन्‍त्र बने रहने के लिए ही हमें स्‍वतन्‍त्र किया है, इसलिए आप लोग दृढ़ रहें और फिर दासता के जूए में नहीं जुतें।</verse>
				<verse number="2">मैं, पौलुस, आप लोगों से यह कहता हूँ: यदि आप खतना करायेंगे, तो आप को मसीह से कोई लाभ नहीं होगा।</verse>
				<verse number="3">मैं खतना कराने वाले हर एक व्यक्‍ति से फिर कहता हूँ कि उसे समस्‍त व्‍यवस्‍था का पालन करना है।</verse>
				<verse number="4">यदि आप अपनी धार्मिकता के लिए व्‍यवस्‍था पर निर्भर रहना चाहते हैं, तो आपने मसीह से अपना सम्‍बन्‍ध तोड़ लिया और परमेश्‍वर की कृपा को खो दिया है।</verse>
				<verse number="5">हम तो उस धार्मिकता की तीव्र अभिलाषा करते हैं, जो विश्‍वास पर आधारित है और आत्‍मा द्वारा प्राप्‍त होती है।</verse>
				<verse number="6">यदि हम येशु मसीह से संयुक्‍त हैं, तो न तो खतने का कोई महत्व है और न उसके अभाव का। महत्‍व विश्‍वास का है, जो प्रेम द्वारा क्रियाशील होता है।</verse>
				<verse number="7">आप लोग अच्‍छी प्रगति कर रहे थे। आप को किसने आगे बढ़ने से रोका कि आप सत्‍य को न मानें?</verse>
				<verse number="8">उस व्यक्‍ति ने जो भी तर्क दिया हो, वह तर्क परमेश्‍वर की ओर से नहीं आया जो आप लोगों को बुलाता है;</verse>
				<verse number="9">याद रखें, थोड़ा-सा खमीर सारे गूंधे हुए आटे को खमीरा बना देता है।</verse>
				<verse number="10">मुझे प्रभु में आप लोगों पर यह भरोसा है कि आप विचलित नहीं होंगे। जो व्यक्‍ति आप लोगों में अशान्‍ति उत्‍पन्न कर रहा है, वह चाहे जो भी हो, परमेश्‍वर का दण्‍ड भोगेगा।</verse>
				<verse number="11">प्‍यारो! यदि मैं अब तक खतने का प्रचार करता होता, तो मुझ पर अब तक अत्‍याचार क्‍यों किया जा रहा है? यदि मैं ऐसा करता, तो क्रूस के कारण जो बाधा होती है, वह समाप्‍त हो जाती।</verse>
				<verse number="12">अच्‍छा यही होता कि जो लोग आप में अशान्‍ति उत्‍पन्न कर रहे हैं, वे अपने को नपुंसक बना लेते!</verse>
				<verse number="13">भाइयो और बहिनो! आप जानते हैं कि आप लोग स्‍वतन्‍त्र होने के लिए बुलाये गये हैं। अत: आप इस स्‍वतन्‍त्रता को शारीरिक वासनाओं का साधन न बनाएं, वरन् प्रेम से एक दूसरे की सेवा करें,</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि समस्‍त व्‍यवस्‍था इस एक आज्ञा में पूर्ण हो जाती है: “अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम करो।”</verse>
				<verse number="15">यदि आप लोग एक दूसरे को काटने और फाड़ डालने की चेष्‍टा करेंगे, तो सावधान रहें। कहीं ऐसा न हो कि आप एक दूसरे का सर्वनाश कर दें।</verse>
				<verse number="16">मैं यह कहना चाहता हूँ, आप लोग पवित्र आत्‍मा की प्रेरणा के अनुसार चलेंगे तो शरीर की वासनाओं को तृप्‍त नहीं करेंगे।</verse>
				<verse number="17">शारीरिक स्‍वभाव तो पवित्र आत्‍मा के विरुद्ध इच्‍छा करता है, और पवित्र आत्‍मा शारीरिक स्‍वभाव के विरुद्ध। ये दोनों एक दूसरे के विरोधी हैं। इसलिए आप जो चाहते हैं, वही नहीं कर पाते हैं।</verse>
				<verse number="18">यदि आप का संचालन पवित्र आत्‍मा से होता है, तो आप व्‍यवस्‍था के अधीन नहीं हैं।</verse>
				<verse number="19">शारीरिक स्‍वभाव के कर्म प्रत्‍यक्ष हैं, अर्थात् व्‍यभिचार, अशुद्धता, लम्‍पटता,</verse>
				<verse number="20">मूर्ति-पूजा, जादू-टोना, बैर, फूट, ईष्‍र्या, क्रोध, स्‍वार्थपरता, मनमुटाव, दलबन्‍दी,</verse>
				<verse number="21">द्वेष, मतवालापन, रंगरलियाँ और इसी प्रकार की अन्‍य बातें। मैं आप लोगों से कहता हूँ, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, जो लोग इस प्रकार का आचरण करते हैं, वे परमेश्‍वर के राज्‍य के अधिकारी नहीं होंगे।</verse>
				<verse number="22">परन्‍तु पवित्र आत्‍मा का फल है: प्रेम, आनन्‍द, शान्‍ति, सहनशीलता, दयालुता, हितकामना, ईमानदारी,</verse>
				<verse number="23">नम्रता और संयम। इनके विरुद्ध कोई विधि नहीं है।</verse>
				<verse number="24">जो लोग येशु मसीह के हैं, उन्‍होंने वासनाओं तथा कामनाओं सहित अपने शारीरिक स्‍वभाव को क्रूस पर चढ़ा दिया है।</verse>
				<verse number="25">यदि हमें पवित्र आत्‍मा द्वारा जीवन प्राप्‍त हो गया है, तो हम पवित्र आत्‍मा की प्रेरणा के अनुसार जीवन बितायें।</verse>
				<verse number="26">हम मिथ्‍याभिमानी न बनें, एक दूसरे को न भड़कायें और एक दूसरे से ईष्‍र्या न करें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! यदि यह पता चले कि किसी ने कोई अपराध किया है, तो आप लोग, जो आध्‍यात्‍मिक हैं, उसे नम्रतापूर्वक सुधारें। आप स्‍वयं सावधान रहें: कहीं ऐसा न हो कि आप भी प्रलोभन में पड़ जायें।</verse>
				<verse number="2">ऐसे भारी बोझ ढोने में एक दूसरे की सहायता करें और इस प्रकार मसीह की विधि पूरी करें।</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि यदि कोई समझता है कि मैं कुछ हूं, जब कि वह कुछ नहीं है, तो वह अपने को धोखा देता है।</verse>
				<verse number="4">हर एक व्यक्‍ति अपने कार्य की जाँच करे। तब उसके पड़ोसी का कार्य नहीं, बल्‍कि यह कार्य, उसके गर्व करने का उचित कारण होगा।</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि हर एक को अपना भार स्‍वयं उठाना होगा।</verse>
				<verse number="6">जो व्यक्‍ति धर्म-वचन की शिक्षा पा रहा है, वह अपनी सब उत्तम वस्‍तुओं में अपने शिक्षक को संभागी करे।</verse>
				<verse number="7">धोखा न खाइए। परमेश्‍वर का उपहास नहीं किया जा सकता। मनुष्‍य जो बोता है, वही काटता है।</verse>
				<verse number="8">जो अपनी शारीरिक प्रवृत्ति के लिए बोता है, वह शरीर की भूमि में विनाश की फसल काटेगा; किन्‍तु जो पवित्र आत्‍मा के लिए बोता है, वह पवित्र आत्‍मा की भूमि में शाश्‍वत जीवन की फसल काटेगा।</verse>
				<verse number="9">हम भलाई करते-करते हिम्‍मत न हार बैठें; क्‍योंकि यदि हम दृढ़ बने रहेंगे तो समय आने पर अवश्‍य फसल काटेंगे।</verse>
				<verse number="10">इसलिए जब तक हमें अवसर मिल रहा है, हम सब की भलाई करते रहें, विशेष रूप से उन लोगों की, जो विश्‍वास के कारण हमारे परिवार के हैं।</verse>
				<verse number="11">इन बड़े-बड़े अक्षरों को देखिये; मैं आपको अपने हाथ से लिख रहा हूँ।</verse>
				<verse number="12">जो लोग बाह्य विधि-पालन द्वारा झूठी प्रशंसा पाना चाहते हैं, वे ही खतना करवाने के लिए आप को बाध्‍य करते हैं; यह केवल इसलिए कि मसीह के क्रूस के कारण उन पर अत्‍याचार न किया जाये।</verse>
				<verse number="13">क्‍योंकि खतना कराये हुए लोग स्‍वयं व्‍यवस्‍था का पालन नहीं करते; बल्‍कि वे आपका खतना कराना चाहते हैं, जिससे वे इस बात पर गर्व कर सकें कि आपने अपने शरीर में इस धर्मविधि को स्‍वीकार किया है।</verse>
				<verse number="14">परन्‍तु परमेश्‍वर न करे कि हमारे प्रभु येशु मसीह के क्रूस के अतिरिक्‍त-किसी अन्‍य बात पर गर्व करूँ। उन्‍हीं के कारण संसार मेरी दृष्‍टि में क्रूसित हो चुका है और मैं संसार की दृष्‍टि में।</verse>
				<verse number="15">किसी का खतना हुआ हो अथवा नहीं, इसका कोई महत्व नहीं। महत्व इस बात का है कि हम पूर्ण रूप से नयी सृष्‍टि बन जायें।</verse>
				<verse number="16">इस नियम के अनुसार चलनेवालों पर और परमेश्‍वर के “इस्राएल” पर शान्‍ति और करुणा हो!</verse>
				<verse number="17">अब से कोई मुझे तंग न करे। मैं येशु के दागों को अपने शरीर पर लिये फिरता हूँ।</verse>
				<verse number="18">भाइयो और बहिनो! हमारे प्रभु येशु मसीह की कृपा आप लोगों पर बनी रहे । आमेन!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="49">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">इफिसुस नगर के सन्‍तों और येशु मसीह में सच्‍चे विश्‍वासियों के नाम पौलुस का पत्र, जो परमेश्‍वर की इच्‍छा से येशु मसीह का प्रेरित नियुक्‍त हुआ है।</verse>
				<verse number="2">हमारा पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह आप लोगों को अनुग्रह तथा शान्‍ति प्रदान करें!</verse>
				<verse number="3">धन्‍य है परमेश्‍वर, हमारे प्रभु येशु मसीह का पिता! उसने मसीह द्वारा हम लोगों को स्‍वर्ग के हर प्रकार के आध्‍यात्‍मिक वरदान प्रदान किये हैं।</verse>
				<verse number="4">उसने संसार की सृष्‍टि से पहले मसीह में हम को चुना, जिससे हम मसीह से संयुक्‍त हो कर उसकी दृष्‍टि में पवित्र तथा निष्‍कलंक बनें।</verse>
				<verse number="5">उसने प्रेम से प्रेरित हो कर आदि में ही निर्धारित किया कि हम येशु मसीह द्वारा उसकी दत्तक संतान बनें। यह परमेश्‍वर की मंगलमय इच्‍छा से हुआ</verse>
				<verse number="6">ताकि उसके महिमामय अनुग्रह की स्‍तुति हो। वह अनुग्रह हमें उसके प्रिय पुत्र द्वारा मिला,</verse>
				<verse number="7">जो अपने रक्‍त द्वारा हमें विमोचन, अर्थात् अपराधों की क्षमा दिलाते हैं। यह परमेश्‍वर की अपार कृपा का परिणाम है,</verse>
				<verse number="8">जिसके द्वारा वह हमें प्रचुर मात्रा में प्रज्ञ तथा बुद्धि प्रदान करता रहता है।</verse>
				<verse number="9">अपनी उस मंगलमय इच्‍छा के अनुसार, जो उसने मसीह में पहले से ही निर्धारित की, परमेश्‍वर समय पूरा होने पर ऐसा प्रबंध करेगा कि वह सब कुछ, जो स्‍वर्ग तथा पृथ्‍वी में है, मसीह की अध्‍यक्षता में संयुक्‍त कर देगा। उसने अपने संकल्‍प का यह रहस्‍य हम पर प्रकट किया है।</verse>
				<verse number="10"></verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर सब बातों में अपने मन की योजना पूरी करता है। अपने उद्देश्‍य के अनुसार उसने निर्धारित किया कि हम मसीह में विरासत प्राप्‍त करें और हम लोगों के कारण उसकी महिमा की स्‍तुति हो। हम लोगों ने तो सब से पहले मसीह पर भरोसा रखा था।</verse>
				<verse number="12"></verse>
				<verse number="13">आप लोगों ने भी सत्‍य का वचन, अपनी मुक्‍ति का शुभ समाचार, सुनने के बाद मसीह में विश्‍वास किया है और आप पर उस पवित्र आत्‍मा की मुहर लग गयी, जिसकी प्रतिज्ञा की गयी थी।</verse>
				<verse number="14">पवित्र आत्‍मा हमें विरासत की अग्रिम राशि के रूप में उस उद्देश्‍य से दिया गया है, कि सम्‍पूर्णता प्राप्‍त करने पर हमारा पूर्ण विमोचन हो, जिससे परमेश्‍वर की महिमा और स्‍तुति हो।</verse>
				<verse number="15">मैंने प्रभु येशु में आप लोगों के विश्‍वास और सभी सन्‍तों के प्रति आपके प्रेम के विषय में सुना है।</verse>
				<verse number="16">मैं आप लोगों के कारण परमेश्‍वर को निरन्‍तर धन्‍यवाद देता और अपनी प्रार्थनाओं में आप लोगों का स्‍मरण करता रहता हूँ।</verse>
				<verse number="17">महिमामय पिता, हमारे प्रभु येशु मसीह का परमेश्‍वर, आप लोगों को प्रज्ञ तथा ईश्‍वरीय प्रकाशन का आत्‍मा प्रदान करे, जिससे आप परमेश्‍वर को सचमुच जान सकें।</verse>
				<verse number="18">वह आप लोगों के मन की आंखों को ज्‍योति प्रदान करे, जिससे आप यह देख सकें कि उसके द्वारा बुलाये जाने के कारण आप लोगों की आशा कितनी महान है और सन्‍तों के साथ आप लोगों को जो विरासत मिली है, वह कितनी वैभवपूर्ण तथा महिमामय है,</verse>
				<verse number="19">और हम-विश्‍वासियों के कल्‍याण के लिए सक्रिय रहने वाले ईश्‍वरीय महा-सामर्थ्य का प्रभाव कितना अपार है।</verse>
				<verse number="20">परमेश्‍वर ने मसीह में वही सामर्थ्य प्रदर्शित किया, जब उसने मृतकों में से उन्‍हें पुनर्जीवित किया और स्‍वर्ग में अपनी दाहिनी ओर बैठाया।</verse>
				<verse number="21">परमेश्‍वर ने उन्‍हें प्रत्‍येक आधिपत्‍य, अधिकार, शक्‍ति, प्रभुत्‍व एवं नामी पद से बहुत ऊपर स्‍थान दिया-चाहे ये इस युग के हों अथवा आने वाले युग के।</verse>
				<verse number="22">उसने सब कुछ मसीह के पैरों-तले डाल दिया और उन को सब पर अधिकार देकर कलीसिया का शीर्ष नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="23">कलीसिया मसीह की देह है, मसीह की परिपूर्णता है, जो सब कुछ सब तरह से पूर्णता तक पहुँचा देते हैं ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">आप लोग अपने अपराधों और पापों के कारण मर गये थे;</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि आपका आचरण पहले इस युग-संसार की रीति के अनुकूल, आकाश में अधिकार जमाने वाले नायक के अनुकूल था। आप उस आत्‍मा के वश में थे, जो अब तक परमेश्‍वर के विरोधियों में क्रियाशील है।</verse>
				<verse number="3">हम सभी पहले उन विरोधियों में सम्‍मिलित थे, जब हम अपनी कुप्रवृत्तियों के वशीभूत हो कर अपने शरीर और मन की वासनाओं को तृप्‍त करते थे। हम दूसरों की तरह अपने स्‍वभाव के कारण परमेश्‍वर के कोप के पात्र थे।</verse>
				<verse number="4">परन्‍तु परमेश्‍वर की दया अपार है। हम अपने पापों के कारण मर गये थे; किन्‍तु उसने हम से इतना प्रेम किया कि उसने हमें मसीह के साथ जीवन प्रदान किया। उसकी कृपा ने आप लोगों का उद्धार किया।</verse>
				<verse number="5"></verse>
				<verse number="6">उसने येशु मसीह के साथ हम लोगों को पुनर्जीवित किया और उन्‍हीं के साथ स्‍वर्ग में बैठाया।</verse>
				<verse number="7">उसने हम को येशु मसीह में जो दयालुता दिखायी, उसके द्वारा उसने आगामी युगों के लिए अपने अनुग्रह की असीम समृद्धि को प्रदर्शित किया।</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर की कृपा ने विश्‍वास द्वारा आप लोगों का उद्धार किया है। यह आपके किसी पुण्‍य का फल नहीं है। यह तो परमेश्‍वर का वरदान है।</verse>
				<verse number="9">यह आपके किसी कर्म का पुरस्‍कार नहीं है और इसलिए इसका श्रेय कोई भी नहीं ले सकता।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर ने हमारी रचना की। उसने येशु मसीह में हमारी सृष्‍टि की, जिससे हम उन शुभ कार्यों को पूर्ण करते रहें, जिन्‍हें परमेश्‍वर ने हमारे लिए तैयार किया है।</verse>
				<verse number="11">आप जन्‍म से गैर-यहूदी हैं और उन लोगों द्वारा “बेखतने वाले” कहे जाते हैं, जिनके शरीर में खतना किया गया है।</verse>
				<verse number="12">आप स्‍मरण रखें कि पहले आप मसीह से अलग थे, इस्राएल के समुदाय के बाहर थे। आप परमेश्‍वर की प्रतिज्ञा के अनुसार ठहराए गए विधानों से अपरिचित थे, इस संसार में आशा से वंचित और परमेश्‍वर से रहित थे।</verse>
				<verse number="13">आप लोग पहले दूर थे, किन्‍तु येशु मसीह से संयुक्‍त हो कर आप अब मसीह के रक्‍त द्वारा निकट आ गये हैं;</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि वही हमारी शान्‍ति हैं। उन्‍होंने यहूदियों और गैर-यहूदियों को एक कर दिया है। दोनों में जो भेद डालने वाली शत्रुता की दीवार थी, उसे उन्‍होंने गिरा दिया है और अपनी मृत्‍यु द्वारा</verse>
				<verse number="15">विधि-निषेधों की व्‍यवस्‍था को रद्द कर दिया। इस प्रकार, उन्‍होंने यहूदियों तथा गैर-यहूदियों को अपने से मिला कर एक नयी मानवता की सृष्‍टि की और शान्‍ति स्‍थापित की है।</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने क्रूस द्वारा दोनों का एक ही देह में परमेश्‍वर के साथ मेल कराया और इस प्रकार शत्रुता को नष्‍ट कर दिया।</verse>
				<verse number="17">तब उन्‍होंने आकर दोनों को शान्‍ति का शुभसमाचार सुनाया: आप लोगों को, जो दूर थे और उन लोगों को, जो निकट थे;</verse>
				<verse number="18">क्‍योंकि उनके द्वारा हम दोनों एक ही आत्‍मा से प्रेरित हो कर पिता के पास पहुँच सकते हैं।</verse>
				<verse number="19">आप लोग अब परदेशी अथवा प्रवासी नहीं रहे, बल्‍कि सन्‍तों के सह-नागरिक तथा परमेश्‍वर के परिवार के सदस्‍य बन गये हैं।</verse>
				<verse number="20">आप लोगों का निर्माण उस भवन के रूप में हुआ है, जो प्रेरितों तथा नबियों की नींव पर खड़ा है और जिसका कोने का पत्‍थर स्‍वयं येशु मसीह हैं।</verse>
				<verse number="21">उन्‍हीं के द्वारा समस्‍त भवन संघटित हो कर प्रभु के लिए पवित्र मन्‍दिर का रूप धारण कर रहा है।</verse>
				<verse number="22">उन्‍हीं के द्वारा आप लोग भी इस भवन में जोड़े जाते हैं, जिससे आप पवित्र आत्‍मा में परमेश्‍वर के लिए एक निवास स्‍थान बनें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">इसलिए मैं पौलुस, जो आप गैर-यहूदियों की भलाई के लिए येशु मसीह के कारण कैदी हूं, आप से एक प्रार्थना करना चाहता हूं।</verse>
				<verse number="2">आप लोगों ने अवश्‍य सुना होगा कि परमेश्‍वर ने आप लोगों की भलाई के लिए मुझे अपने कृपामय प्रबन्‍ध के अनुसार सेवा-कार्य सौंपा है।</verse>
				<verse number="3">यह रहस्‍य मुझ पर ईश्‍वरीय प्रकशन द्वारा प्रकट हुआ है। इसका संिक्षप्‍त विवरण मैं ऊपर दे चुका हूँ।</verse>
				<verse number="4">उसे पढ़ कर आप लोग जान सकते हैं कि मैं मसीह का रहस्‍य कहाँ तक समझता हूँ।</verse>
				<verse number="5">वह रहस्‍य पिछली पीढ़ियों में मनुष्‍य को नहीं बताया गया था और अब आत्‍मा के द्वारा उसके पवित्र प्रेरितों और नबियों पर प्रकट किया गया है।</verse>
				<verse number="6">वह रहस्‍य यह है कि शुभसमाचार के द्वारा यहूदियों के साथ गैर-यहूदी एक ही विरासत के उत्तराधिकारी हैं, एक ही देह के अंग हैं और येशु मसीह-विषयक प्रतिज्ञा के सहभागी हैं।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर ने अपने सामर्थ्य के प्रभाव से मुझे यह कृपा प्रदान की कि मैं उस शुभसमाचार का सेवक बनूँ।</verse>
				<verse number="8">मुझे, जो सन्‍तों में सब से छोटा हूँ, यह अनुग्रह मिला है कि मैं गैर-यहूदियों को मसीह की अपार कृपानिधि का शुभसमाचार सुनाऊं</verse>
				<verse number="9">और सब मनुष्‍यों पर वह रहस्‍यमय प्रबन्‍ध प्रकट करूँ, जो युगों से समस्‍त विश्‍व के सृष्‍टिकर्ता परमेश्‍वर में गुप्‍त रहा है।</verse>
				<verse number="10">इस तरह, अब कलीसिया के माध्‍यम से स्‍वर्गिक क्षेत्र के अधिपतियों एवं अधिकारियों पर भी परमेश्‍वर की बहुविध प्रज्ञ का ज्ञान प्रकट होगा।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर ने अनन्‍त काल से जो उद्देश्‍य अपने मन में रखा था, उसने उसे हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा पूरा किया।</verse>
				<verse number="12">हम मसीह में विश्‍वास करते हैं, और इस कारण हम पूरे भरोसे के साथ निर्भय हो कर परमेश्‍वर के पास जाते हैं।</verse>
				<verse number="13">इसलिए आप लोगों से मेरी प्रार्थना है कि आप लोगों के लिए मैं जो कष्‍ट सह रहा हूँ, उसके कारण आप हिम्‍मत न हारें, क्‍योंकि इसी में आप लोगों का गौरव है।</verse>
				<verse number="14">मैं उस पिता के सामने, जो स्‍वर्ग में और पृथ्‍वी पर प्रत्‍येक परिवार का मूल आधार है, घुटने टेक कर यह प्रार्थना करता हूँ</verse>
				<verse number="15"></verse>
				<verse number="16">कि वह अपने आत्‍मा के द्वारा आप लोगों को अपनी महिमामयी निधि में से आन्‍तरिक शक्‍ति और सामर्थ्य प्रदान करे,</verse>
				<verse number="17">जिससे विश्‍वास द्वारा मसीह आपके हृदय में निवास करें, प्रेम में आपकी जड़ें गहरी हों और नींव सुदृढ़ हो।</verse>
				<verse number="18">इस तरह, आप लोग अन्‍य सभी सन्‍तों के साथ मसीह के प्रेम की चौड़ाई, लम्‍बाई, ऊंचाई और गहराई समझ सकेंगे।</verse>
				<verse number="19">आप लोगों को उनके प्रेम का ज्ञान प्राप्‍त होगा, यद्यपि वह ज्ञान से परे है। इस प्रकार आप लोग, परमेश्‍वर की समस्‍त पूर्णता तक पहुँच कर, स्‍वयं परिपूर्ण हो जायेंगे।</verse>
				<verse number="20">जिसका सामर्थ्य हम में क्रियाशील है और जो वे सब कार्य सम्‍पन्न कर सकता है, जो हमारी प्रार्थना और कल्‍पना से अत्‍यधिक परे हैं,</verse>
				<verse number="21">उसी की महिमा कलीसिया में और येशु मसीह में पीढ़ी-दर-पीढ़ी, युग-युगों तक होती रहे! आमेन!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">परमेश्‍वर ने आप लोगों को बुलाया है। आप अपने इस बुलावे के अनुसार आचरण करें-यह आप लोगों से मेरा अनुरोध है, जो प्रभु के कारण कैदी हूँ।</verse>
				<verse number="2">आप पूर्ण रूप से विनम्र, सौम्‍य तथा सहनशील बनें, प्रेम से एक दूसरे को सहन करें</verse>
				<verse number="3">और शान्‍ति के सूत्र में बंध कर उस एकता को, जिसे पवित्र आत्‍मा प्रदान करता है, बनाये रखने का प्रयत्‍न करते रहें।</verse>
				<verse number="4">एक ही देह है, एक ही आत्‍मा और एक ही आशा है, जिसके लिए आप लोग बुलाये गये हैं।</verse>
				<verse number="5">एक ही प्रभु है, एक ही विश्‍वास और एक ही बपतिस्‍मा है;</verse>
				<verse number="6">एक ही परमेश्‍वर है, जो सब का पिता, सब के ऊपर, सब के साथ और सब में व्‍याप्‍त है।</verse>
				<verse number="7">मसीह ने जिस मात्रा में देना चाहा, उसी मात्रा में हम में से प्रत्‍येक को कृपा प्राप्‍त हुई है।</verse>
				<verse number="8">इसलिए धर्मग्रन्‍थ कहता है, “वह ऊंचाई पर चढ़ा और बन्‍दियों को बांध ले गया। उसने मनुष्‍यों को वरदान दिये।”</verse>
				<verse number="9">वह ‘चढ़ा’-इसका अर्थ यह है कि वह पहले पृथ्‍वी के निचले प्रदेशों में उतरा।</verse>
				<verse number="10">जो ‘उतरा’, वह वही है जो आकाश से भी ऊंचे चढ़ा, जिससे वह सब कुछ परिपूर्ण कर दे।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने कुछ लोगों को प्रेरित, कुछ को नबी, कुछ को शुभ समाचार-प्रचारक और कुछ को धर्मपाल तथा शिक्षक होने का वरदान दिया।</verse>
				<verse number="12">इस प्रकार उन्‍होंने सेवा-कार्य के लिए सन्‍तों को योग्‍य बनाया, जिससे मसीह की देह का निर्माण उस समय तक होता रहे,</verse>
				<verse number="13">जब तक हम सब विश्‍वास तथा परमेश्‍वर के पुत्र के ज्ञान में एक नहीं हो जायें और मसीह की परिपूर्णता के अनुसार परिपक्‍वता की मात्रा में पूर्ण मनुष्‍यत्‍व प्राप्‍त न कर लें।</verse>
				<verse number="14">इस प्रकार हम बालक नहीं बने रहेंगे और भ्रम में डालने के उद्देश्‍य से निर्मित धूर्त्त मनुष्‍यों के प्रत्‍येक सिद्धान्‍त के झोंके से विचलित हो कर बहकाये नहीं जायेंगे।</verse>
				<verse number="15">हम प्रेमपूर्वक सत्‍य का अनुसरण करें, और मसीह में सब प्रकार की उन्नति करते जाएं। मसीह ही कलीसिया का शीर्ष हैं</verse>
				<verse number="16">और उनसे समस्‍त देह को बल मिलता है। तब देह अपनी सब सन्‍धियों द्वारा सुसंघटित हो कर प्रत्‍येक अंग की समुचित सक्रियता से अपनी परिपूर्णता तक पहुंचती और प्रेम द्वारा अपना निर्माण करती है।</verse>
				<verse number="17">मैं आप लोगों से यह कहता हूँ और प्रभु के नाम पर यह अनुरोध करता हूँ कि आप अब से विधर्मियों-जैसा आचरण नहीं करें, जो निस्‍सार बातों की चिन्‍ता करते हैं।</verse>
				<verse number="18">उनकी बुद्धि पर अन्‍धकार छाया हुआ है। वे अपने अज्ञान और हृदय की कठोरता के कारण ईश्‍वरीय जीवन से विमुख हो गये हैं।</verse>
				<verse number="19">वे नैतिक बोध से शून्‍य हो कर लम्‍पटता के वशीभूत हो गये हैं और उन में हर प्रकार के अशुद्ध कर्म की लालसा निवास करती है।</verse>
				<verse number="20">आप लोगों को मसीह से ऐसी शिक्षा नहीं मिली।</verse>
				<verse number="21">यदि आप लोगों ने उनके विषय में सुना और उस सत्‍य के अनुसार शिक्षा ग्रहण की है जो येशु में प्रकट हुआ,</verse>
				<verse number="22">तो आप लोगों को अपना पहला आचरण और पुराना स्‍वभाव त्‍याग देना चाहिए, क्‍योंकि वह बहकाने वाली दुर्वासनाओं के कारण बिगड़ता जा रहा है।</verse>
				<verse number="23">आप लोग पूर्ण रूप से नवीन आध्‍यात्‍मिक विचारधारा अपनायें</verse>
				<verse number="24">और एक नवीन स्‍वभाव धारण करें, जिसकी सृष्‍टि परमेश्‍वर के अनुसार हुई है और जो धार्मिकता तथा सच्‍ची पवित्रता में व्‍यक्‍त होता है।</verse>
				<verse number="25">इसलिए आप लोग झूठ बोलना छोड़ दें और अपने-अपने पड़ोसी से सत्‍य बोलें, क्‍योंकि हम एक दूसरे के अंग हैं।</verse>
				<verse number="26">यदि आप क्रुद्ध हो जायें, तो इस कारण पाप न करें-सूरज के डूबने तक अपना क्रोध कायम नहीं रहने दें।</verse>
				<verse number="27">शैतान को अवसर नहीं देना चाहिए।</verse>
				<verse number="28">जो चोरी किया करता था, वह अब से चोरी नहीं करे, बल्‍कि किसी अच्‍छे व्‍यवसाय में अपने हाथों से परिश्रम करे। इस प्रकार वह दरिद्रों की भी कुछ सहायता कर सकेगा।</verse>
				<verse number="29">आपके मुख से कोई अश्‍लील बात नहीं, बल्‍कि ऐसे शब्‍द निकलें, जो अवसर के अनुरूप हों, और दूसरों के निर्माण तथा कल्‍याण में सहायक हों।</verse>
				<verse number="30">परमेश्‍वर ने विमोचन-दिवस के लिए आप लोगों पर पवित्र आत्‍मा की मुहर लगायी है। आप परमेश्‍वर के उस पवित्र आत्‍मा को दु:ख नहीं दें।</verse>
				<verse number="31">आप लोग सब प्रकार की कटुता, उत्तेजना, क्रोध, लड़ाई-झगड़ा, परनिन्‍दा और हर तरह की बुराई अपने बीच में से दूर करें।</verse>
				<verse number="32">एक दूसरे के प्रति दयालु तथा सहृदय बनें। जिस तरह परमेश्‍वर ने मसीह में आप लोगों को क्षमा कर दिया, उसी तरह आप भी एक दूसरे को क्षमा करें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">आप लोग परमेश्‍वर की प्रिय सन्‍तान हैं, इसलिए उसका अनुसरण करें।</verse>
				<verse number="2">आप प्रेम के मार्ग पर चलें, जिस तरह मसीह ने हम लोगों से प्रेम किया और सुगन्‍धित भेंट तथा बलि के रूप में परमेश्‍वर के प्रति अपने को हमारे लिए अर्पित कर दिया।</verse>
				<verse number="3">जैसा कि सन्‍तों के लिए उचित है, आप लोगों के बीच किसी प्रकार के व्‍यभिचार और अशुद्धता अथवा लोभ की चर्चा तक न हो,</verse>
				<verse number="4">और न भद्दी, मूर्खतापूर्ण या अश्‍लील बातचीत; क्‍योंकि यह अशोभनीय है-बल्‍कि आप परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दिया करें।</verse>
				<verse number="5">आप लोग यह निश्‍चित रूप से जान लें कि कोई व्‍यभिचारी, लम्‍पट अथवा लोभी-जो मूर्तिपूजक के बराबर है-मसीह और परमेश्‍वर के राज्‍य का अधिकारी नहीं होगा।</verse>
				<verse number="6">कोई निरर्थक तर्कों से आप लोगों को धोखा न दे। इन बातों के कारण परमेश्‍वर का क्रोध विद्रोही लोगों पर आ पड़ता है।</verse>
				<verse number="7">इसलिए उन लोगों से कोई सम्‍बन्‍ध न रखें।</verse>
				<verse number="8">आप लोग पहले ‘अन्‍धकार’ थे, अब प्रभु के शिष्‍य होने के नाते ‘ज्‍योति’ बन गये हैं। इसलिए ज्‍योति की सन्‍तान की तरह आचरण करें।</verse>
				<verse number="9">जहाँ ज्‍योति है, वहाँ हर प्रकार की भलाई, धार्मिकता तथा सच्‍चाई उत्‍पन्न होती है।</verse>
				<verse number="10">आप यह पता लगाते रहें कि कौन-सी बातें प्रभु को प्रिय हैं।</verse>
				<verse number="11">जो व्‍यर्थ के काम लोग अन्‍धकार में करते हैं, उन में आप सम्‍मिलित न हों, वरन् उनकी बुराई प्रकट करें।</verse>
				<verse number="12">जो काम वे गुप्‍त रूप से करते हैं, उनकी चर्चा करने में भी लज्‍जा आती है।</verse>
				<verse number="13">ज्‍योति इन सब बातों की बुराई प्रकट करती और इनका वास्‍तविक रूप स्‍पष्‍ट कर देती है।</verse>
				<verse number="14">ज्‍योति जिसे आलोकित करती है, वह स्‍वयं ज्‍योति बन जाता है। इसलिए कहा गया है: “हे सोने वाले, जाग! मृतकों में से जी उठ और मसीह तुम को आलोकित करेंगे।”</verse>
				<verse number="15">अपने आचरण का पूरा-पूरा ध्‍यान रखें। मूर्खों की तरह नहीं, बल्‍कि बुद्धिमानों की तरह चल कर।</verse>
				<verse number="16">वर्तमान समय से पूरा लाभ उठायें, क्‍योंकि ये दिन बुरे हैं।</verse>
				<verse number="17">आप लोग नासमझ न बनें, बल्‍कि प्रभु की इच्‍छा क्‍या है, यह पहचानें।</verse>
				<verse number="18">मदिरा पी कर मतवाले नहीं बनें, क्‍योंकि इससे विषय-वासना उत्‍पन्न होती है, बल्‍कि पवित्र आत्‍मा से परिपूर्ण हो जायें।</verse>
				<verse number="19">मिल कर भजन, स्‍तोत्र और आध्‍यात्‍मिक गीत गायें; पूरे हृदय से प्रभु के आदर में गाते-बजाते रहें।</verse>
				<verse number="20">हमारे प्रभु येशु मसीह के नाम पर सब समय, सब कुछ के लिए, पिता-परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देते रहें।</verse>
				<verse number="21">हम मसीह के प्रति श्रद्धा-भक्‍ति रखने के कारण एक दूसरे के अधीन रहें।</verse>
				<verse number="22">पत्‍नियो! जैसे प्रभु के अधीन वैसे ही आप अपने-अपने पति के अधीन रहें।</verse>
				<verse number="23">क्‍योंकि पति उसी तरह पत्‍नी का शीर्ष है, जिस तरह मसीह कलीसिया का शीर्ष हैं और स्‍वयं अपनी उस देह के मुक्‍तिदाता हैं।</verse>
				<verse number="24">जिस तरह कलीसिया मसीह के अधीन रहती है, उसी तरह पत्‍नी को भी सब बातों में अपने पति के अधीन रहना चाहिए।</verse>
				<verse number="25">पतियो! आप अपनी पत्‍नी से उसी तरह प्रेम रखें, जिस तरह मसीह ने कलीसिया से प्रेम किया। उन्‍होंने उसके लिए अपने को अर्पित किया,</verse>
				<verse number="26">जिससे वह उसे वचन तथा जल के स्‍नान द्वारा शुद्ध कर पवित्र बना सकें;</verse>
				<verse number="27">क्‍योंकि वह एक ऐसी कलीसिया अपने सामने उपस्‍थित करना चाहते थे जो महिमामय हो, जिस में न दाग हो, न झुर्री और न कोई दूसरा दोष, वरन् जो पवित्र और निष्‍कलंक हो।</verse>
				<verse number="28">इसी प्रकार उचित है कि पति अपनी पत्‍नी से प्रेम करे, मानो वह उसकी अपनी देह है। क्‍योंकि जो अपनी पत्‍नी से प्रेम करता है, वह अपने आपसे प्रेम करता है।</verse>
				<verse number="29">कोई अपने शरीर से बैर नहीं करता; वरन् वह उसका पालन-पोषण करता और उसकी देख-भाल करता रहता है। मसीह कलीसिया के साथ ऐसा ही करते हैं,</verse>
				<verse number="30">क्‍योंकि हम उनकी देह के अंग हैं।</verse>
				<verse number="31">धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़ेगा और अपनी पत्‍नी के साथ रहेगा और वे दोनों एक देह होंगे।”</verse>
				<verse number="32">यह एक महान रहस्‍य है-यह मैं मसीह और कलीसिया के संदर्भ में कह रहा हूं।</verse>
				<verse number="33">जो भी हो, आप लोगों में हर एक पति अपनी पत्‍नी को अपने समान प्रेम करे और पत्‍नी अपने पति का आदर-सम्‍मान करे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">बच्‍चो! प्रभु में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्‍योंकि यह उचित है।</verse>
				<verse number="2">“अपने माता-पिता का आदर करो।” यह पहली ऐसी आज्ञा है जिसके साथ एक प्रतिज्ञा भी जुड़ी हुई है,</verse>
				<verse number="3">जो इस प्रकार है, “जिससे तुम्‍हारा कल्‍याण हो और तुम बहुत दिनों तक पृथ्‍वी पर जीते रहो।”</verse>
				<verse number="4">आप, जो पिता हैं, अपने बच्‍चों का क्रोध नहीं भड़काएं; बल्‍कि प्रभु के अनुरूप शिक्षा और उपदेश द्वारा उनका पालन-पोषण करें।</verse>
				<verse number="5">दासों से मेरा अनुरोध है कि जो लोग इस पृथ्‍वी पर आपके स्‍वामी हैं, आप डरते-काँपते और निष्‍कपट हृदय से उनकी आज्ञा पूरी करें, मानो आप मसीह की सेवा कर रहे हों।</verse>
				<verse number="6">आप मनुष्‍यों को प्रसन्न करने के उद्देश्‍य से दिखावा मात्र के लिए नहीं, बल्‍कि मसीह के दासों की तरह ऐसा करें, जो सारे हृदय से परमेश्‍वर की इच्‍छा पूरी करते हैं।</verse>
				<verse number="7">आप प्रसन्नता से अपना सेवा-कार्य करते रहें, मानो आप मनुष्‍यों की नहीं, बल्‍कि प्रभु की सेवा करते हों;</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि आप जानते हैं कि प्रत्‍येक मनुष्‍य, चाहे वह दास हो या स्‍वतन्‍त्र, जो भी भलाई करेगा, उसका पुरस्‍कार वह प्रभु से प्राप्‍त करेगा।</verse>
				<verse number="9">आप जो स्‍वामी हैं, दासों के साथ ऐसा ही व्‍यवहार करें। आप धमकियाँ देना छोड़ दें; क्‍योंकि आप जानते हैं कि स्‍वर्ग में उनका और आपका एक ही स्‍वामी है, और वह किसी के साथ पक्षपात नहीं करता।</verse>
				<verse number="10">अन्‍त में: आप-लोग प्रभु से और उनके अपार सामर्थ्य से बल ग्रहण करें।</verse>
				<verse number="11">आप परमेश्‍वर के अस्‍त्र-शस्‍त्र धारण करें, जिससे आप शैतान की धूर्तता का सामना करने में समर्थ हों;</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि हमें निरे मनुष्‍यों से नहीं, बल्‍कि वर्तमान अन्‍धकार के अधिपतियों, अधिकारियों तथा महाशासकों से, स्‍वर्गिक क्षेत्र के दुष्‍ट आत्‍माओं से ही संघर्ष करना पड़ता है।</verse>
				<verse number="13">इसलिए आप परमेश्‍वर के अस्‍त्र-शस्‍त्र से सुसज्‍जित हों, जिससे आप दुर्दिन में शत्रु का सामना करने में समर्थ हों और अन्‍त तक अपना कर्त्तव्‍य पूरा कर विजय प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="14">आप सत्‍य का कमरबन्‍द कस कर, धार्मिकता का कवच धारण करें</verse>
				<verse number="15">और शान्‍ति का शुभ समाचार सुनाने के लिए उत्‍साह की चप्‍पल पहन कर खड़े हों।</verse>
				<verse number="16">साथ ही विश्‍वास की ढाल धारण किये रहें। उस से आप दुष्‍ट के सब अग्‍निमय बाण बुझा सकेंगे।</verse>
				<verse number="17">इसके अतिरिक्‍त मुक्‍ति का टोप पहन लें और आत्‍मा की तलवार-अर्थात् परमेश्‍वर का वचन-ग्रहण करें।</verse>
				<verse number="18">आप लोग हर समय पवित्र आत्‍मा में सब प्रकार की प्रार्थना तथा निवेदन करते रहें। आप लोग जागते रहें और सब सन्‍तों के लिए लगन से निरन्‍तर प्रार्थना करते रहें।</verse>
				<verse number="19">आप मेरे लिए भी प्रार्थना करें, जिससे बोलते समय मुझे शब्‍द दिये जायें और मैं निर्भीकता से उस शुभ समाचार का रहस्‍य घोषित कर सकूँ,</verse>
				<verse number="20">जिस शुभ समाचार का मैं बेड़ियों से बंधा हुआ राजदूत हूँ। आप प्रार्थना करें, जिससे मैं निर्भीकता से शुभ समाचार की घोषणा कर सकूँ, जैसा कि मुझे बोलना चाहिए।</verse>
				<verse number="21">प्रभु की संगति में प्रिय भाई और विश्‍वस्‍त सेवक तुखिकुस आप लोगों को यह सब बता देंगे, ताकि आप भी जान लें कि मैं कैसे हूँ और क्‍या कर रहा हूँ।</verse>
				<verse number="22">मैं उन्‍हें इसलिए आप लोगों के पास भेज रहा हूँ कि आप मेरे विषय में पूरा समाचार जान जायें और इसलिए भी कि वह आप के हृदय को ढाढ़स बंधायें।</verse>
				<verse number="23">पिता-परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह की ओर से सभी भाई-बहिनों को शान्‍ति और विश्‍वास के साथ प्रेम भी मिले।</verse>
				<verse number="24">परमेश्‍वर की कृपा उन सब पर बनी रहे, जो हमारे प्रभु येशु मसीह से अक्षय प्रेम करते हैं!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="50">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">फिलिप्‍पी नगर में रहने वाले तथा येशु मसीह से संयुक्‍त सब सन्‍तों और उनके अध्‍यक्षों एवं धर्मसेवकों के नाम येशु मसीह के सेवक पौलुस और तिमोथी का पत्र।</verse>
				<verse number="2">हमारा पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह आप लोगों को अनुग्रह तथा शान्‍ति प्रदान करें!</verse>
				<verse number="3">जब-जब मैं आप लोगों को स्‍मरण करता हूँ, तो अपने परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देता हूँ।</verse>
				<verse number="4">मैं हमेशा अपनी हर प्रार्थना में आनन्‍द के साथ आप सब के लिए निवेदन करता हूँ;</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि आप प्रारम्‍भ से अब तक शुभ समाचार के कार्य में सहयोग देते आ रहे हैं।</verse>
				<verse number="6">जिस परमेश्‍वर ने आप लोगों में यह शुभ कार्य आरम्‍भ किया, वह येशु मसीह के दिन तक उसे पूर्ण भी करेगा, इसका मुझे पक्‍का विश्‍वास है।</verse>
				<verse number="7">आप सब के विषय में मेरा यह विचार उचित है। आप मेरे हृदय में बस गये हैं, क्‍योंकि जब मैं कैद में हूँ या शुभ समाचार की सच्‍चाई की रक्षा और पुष्‍टि कर रहा हूँ, तो आप सब मेरे इस अनुग्रह में सहभागी हो जाते हैं जो मुझ पर हुआ है।</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर मेरा साक्षी है कि मैं येशु मसीह की करुणा से प्रेरित हो कर आप लोगों को कितना चाहता हूँ।</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर से मेरी प्रार्थना यह है कि आपका प्रेम, ज्ञान में तथा हर प्रकार की अन्‍तर्दृष्‍टि में, उत्तरोत्तर बढ़ता जाये,</verse>
				<verse number="10">जिससे जो श्रेय है, आप उसे पहचानें। इस तरह आप लोग मसीह के दिन के लिए निर्मल-चित्त तथा निर्दोष होंगे</verse>
				<verse number="11">और परमेश्‍वर की महिमा तथा प्रशंसा के लिए उस धार्मिकता से परिपूर्ण होंगे, जो येशु मसीह के द्वारा ही फलती-फूलती है।</verse>
				<verse number="12">भाइयो और बहिनो! मैं आप लोगों को बता देना चाहता हूँ कि मुझ पर जो बीता है, वह शुभ समाचार के प्रचार में बाधक नहीं बल्‍कि सहायक सिद्ध हुआ।</verse>
				<verse number="13">राजभवन और जनसाधारण में यह बात अब सब जगह फैल गयी है कि मैं मसीह के कारण बन्‍दी हूँ।</verse>
				<verse number="14">अधिकांश भाई-बहिनों को मेरी कैद से बल मिला है। वे प्रभु पर भरोसा रख कर पहले से अधिक साहस के साथ निर्भीकता से परमेश्‍वर का वचन सुनाते हैं।</verse>
				<verse number="15">कुछ लोग तो ईष्‍र्या एवं स्‍पर्द्धा से ऐसा करते हैं और कुछ लोग सद्भाव से मसीह का प्रचार करते हैं।</verse>
				<verse number="16">ये लोग प्रेम से प्रेरित हो कर ऐसा करते हैं। ये जानते हैं कि मैं शुभ समाचार की रक्षा के कारण कैदी हूँ।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु वे दूसरे लोग प्रतिस्‍पर्द्धा से प्रेरित हो कर शुद्ध उद्देश्‍य से मसीह का प्रचार नहीं करते। वे समझते हैं कि वे इस प्रकार मेरी कैद को और भारी बना देंगे।</verse>
				<verse number="18">लेकिन इससे क्‍या? बहाने से हो या सच्‍चाई से, चाहे जिस प्रकार हो, मसीह का प्रचार तो हो रहा है। मैं इसी से आनन्‍दित हूँ। और मैं आनन्‍द मनाता ही रहूँगा,</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि मैं जानता हूँ कि आपकी प्रार्थनाओं और येशु मसीह के आत्‍मा की सहायता द्वारा इन सब बातों का परिणाम यह होगा कि मैं मुक्‍त हो जाऊंगा।</verse>
				<verse number="20">मेरी हार्दिक अभिलाषा और आशा यह है कि मुझे किसी बात पर लज्‍जित नहीं होना पड़े, वरन् मैं पूर्ण निर्भीकता से बोलूँ, जिससे सदा की भांति अब भी-चाहे मैं जीवित रहूँ या मर जाऊं-मसीह मेरी देह द्वारा महिमान्‍वित हों।</verse>
				<verse number="21">मेरे लिए तो जीवित रहना मसीह है, और मर जाना लाभ है!</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु यदि मैं सशरीर जीवित रहूँ, तो सफल परिश्रम कर सकता हूँ; इसलिए मैं नहीं समझ पाता कि क्‍या चुनूँ।</verse>
				<verse number="23">मैं दोनों ओर खिंचा हुआ हूँ। मैं तो चल देना और मसीह के साथ रहना चाहता हूं। यह निश्‍चय ही सर्वोत्तम है;</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु शरीर में मेरा विद्यमान रहना आप लोगों के लिए अधिक हितकर है।</verse>
				<verse number="25">मुझे पक्‍का विश्‍वास है कि मैं जीवित रहूंगा और आप के साथ रह कर आपकी सहायता करूँगा, जिससे आपकी प्रगति हो और विश्‍वास में आपका आनन्‍द बढ़े।</verse>
				<verse number="26">इस प्रकार जब मैं फिर आप के यहाँ आऊंगा, तो आप मेरे कारण येशु मसीह पर और भी गौरव कर सकेंगे।</verse>
				<verse number="27">आप लोग एक बात का ध्‍यान रखें: आपका आचरण मसीह के शुभ समाचार के योग्‍य हो। इस तरह मैं चाहे आ कर आप से मिलूँ, चाहे दूर रह कर आप के विषय में सुनूँ, मुझे यही मालूम हो कि आप एक-प्राण हो कर विश्‍वास में अटल बने हुए हैं, एक-हृदय हो कर शुभसमाचार में विश्‍वास के लिए मेरे साथ प्रयत्‍नशील हैं</verse>
				<verse number="28">और विरोधियों से तनिक भी नहीं डरते। आपकी यह दृढ़ता परमेश्‍वर का वरदान है और यह विरोधियों के लिए विनाश का, किन्‍तु आपके लिए मुक्‍ति का संकेत है।</verse>
				<verse number="29">आप लोगों को न केवल मसीह में विश्‍वास करने का, बल्‍कि उनके कारण दु:ख भोगने का भी वरदान मिला है।</verse>
				<verse number="30">क्‍योंकि आप भी उस संघर्ष में लगे हुए हैं, जो आपने मुझे करते देखा और जिस में मैं अब भी लगा हुआ हूँ, जैसा कि आप सुनते होंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">यदि आप लोगों के लिए मसीह में सांत्‍वना, प्रेम से उत्‍प्रेरणा तथा पवित्र आत्‍मा की सहभागिता कुछ महत्‍व रखती हो, यदि हार्दिक अनुराग तथा सहानुभूति का कुछ अर्थ हो,</verse>
				<verse number="2">तो आप लोग एकचित्त, एकहृदय तथा एकमत हो कर प्रेम के सूत्र में बँध जायें और इस प्रकार मेरा आनन्‍द परिपूर्ण कर दें।</verse>
				<verse number="3">आप दलबन्‍दी तथा मिथ्‍याभिमान से दूर रहें। हर व्यक्‍ति नम्रतापूर्वक दूसरों को अपने से श्रेष्‍ठ समझे।</verse>
				<verse number="4">कोई भी केवल अपने हित का नहीं, बल्‍कि दूसरों के हित का भी ध्‍यान रखे।</verse>
				<verse number="5">आप लोग अपने मनोभावों को येशु मसीह के मनोभावों के अनुसार बना लें:</verse>
				<verse number="6">यद्यपि मसीह परमेश्‍वर-स्‍वरूप थे, फिर भी उन्‍होंने परमेश्‍वर के तुल्‍य होने को अपने अधिकार में करने की वस्‍तु नहीं समझा;</verse>
				<verse number="7">वरन् दास का स्‍वरूप ग्रहण कर उन्‍होंने अपने को रिक्‍त कर दिया, और वह मनुष्‍यों के समान बन गए। मानवीय रूप में प्रकट होकर</verse>
				<verse number="8">मसीह ने अपने को दीन बना लिया और यहाँ तक आज्ञाकारी रहे कि मृत्‍यु, हाँ क्रूस की मृत्‍यु भी, स्‍वीकार की।</verse>
				<verse number="9">इसलिए परमेश्‍वर ने उन्‍हें अत्‍यन्‍त उन्नत किया और उनको वह नाम प्रदान किया जो सब नामों में श्रेष्‍ठ है,</verse>
				<verse number="10">जिससे येशु के नाम पर स्‍वर्ग, पृथ्‍वी तथा अधोलोक के सब निवासी घुटने टेकें</verse>
				<verse number="11">और पिता-परमेश्‍वर की महिमा के लिए सब लोग यह स्‍वीकार करें कि येशु मसीह प्रभु हैं।</verse>
				<verse number="12">मेरे प्रिय भाइयो और बहिनो! जिस प्रकार आप लोग सदा मेरी बात मानते रहे हैं, उसी प्रकार अब भी-मेरी उपस्‍थिति से अधिक मेरी अनुपस्‍थिति में और भी अधिक उत्‍साह से आप लोग डरते-काँपते हुए अपनी मुक्‍ति के कार्य में लगे रहें।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर अपना प्रेमपूर्ण उद्देश्‍य पूरा करने के लिए आप लोगों में सद् इच्‍छा भी उत्‍पन्न करता और उसके अनुसार कार्य करने का बल भी प्रदान करता है।</verse>
				<verse number="14">आप लोग बिना भुनभुनाए और बिना बहस किये अपने सब कर्त्तव्‍य पूरा करें,</verse>
				<verse number="15">जिससे आप निष्‍कपट और निर्दोष बने रहें और इस कुटिल एवं पथभ्रष्‍ट पीढ़ी के बीच परमेश्‍वर की निष्‍कलंक सन्‍तान बन कर आकाश के तारों की तरह चमकें</verse>
				<verse number="16">और जीवन के वचन पर अटल रहें। इस प्रकार मैं मसीह के आगमन के दिन के लिए इस बात पर गर्व कर सकूँगा कि मेरी दौड़-धूप और मेरा परिश्रम व्‍यर्थ नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="17">यदि मुझे आपके विश्‍वास-रूपी यज्ञ और जन-सेवा में अपने प्राण की आहुति भी देनी पड़ेगी, तो मैं आनन्‍दित होऊंगा और आप सब के साथ आनन्‍द मनाऊंगा।</verse>
				<verse number="18">आप भी इसी कारण आनन्‍दित हों और मेरे साथ आनन्‍द मनायें।</verse>
				<verse number="19">मुझे प्रभु येशु में आशा है कि मैं निकट भविष्‍य में तिमोथी को आपके यहाँ भेजूँगा। आप लोगों के विषय में समाचार जान कर मुझे भी सान्‍त्‍वना मिलेगी।</verse>
				<verse number="20">मेरे पास कोई ऐसा व्यक्‍ति नहीं है जो तिमोथी के समान सच्‍चे हृदय से आप लोगों के कल्‍याण का ध्‍यान रखेगा।</verse>
				<verse number="21">सब-के-सब येशु मसीह का नहीं, बल्‍कि अपना हित खोजते हैं।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु तिमोथी की सच्‍चरित्रता आप लोग जानते हैं। जिस तरह कोई पुत्र अपने पिता के साथ रहता है, उसी तरह उन्‍होंने शुभसमाचार की सेवा में मेरा साथ दिया है।</verse>
				<verse number="23">मैं आशा करता हूँ कि ज्‍यों ही मुझे मालूम हो जायेगा कि मेरे साथ क्‍या होने वाला है, मैं तिमोथी को तुरन्‍त आप के पास भेजूँगा।</verse>
				<verse number="24">फिर भी मुझे प्रभु पर भरोसा है कि मैं भी शीघ्र ही आऊंगा।</verse>
				<verse number="25">मैंने अपने भाई, सहयोगी और संघर्ष में अपने साथी इपफ्रोदितुस को आप के पास भेजना आवश्‍यक समझा। आप लोगों ने उसे मेरी आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए अपने दूत और जनसेवक के रूप में मेरे पास भेजा था।</verse>
				<verse number="26">वह आप-सब को देखने के लिए उत्‍सुक था और इसलिए भी व्‍याकुल था कि आप लोगों को उसकी बीमारी का पता चल गया था।</verse>
				<verse number="27">वास्‍तव में वह बहुत बीमार था और मरने पर था; किन्‍तु उस पर परमेश्‍वर की दया हुई, और न केवल उस पर बल्‍कि मुझ पर भी, जिससे मुझे दु:ख पर दु:ख न सहना पड़े।</verse>
				<verse number="28">मैं इसलिए भी उसे भेजने को उत्‍सुक हूँ कि आप उसके दर्शनों से आनन्‍दित हों और मेरी चिन्‍ता भी कम हो।</verse>
				<verse number="29">आप प्रभु में पूर्ण आनन्‍द के साथ उसका स्‍वागत करें। आप को ऐसे लोगों का सम्‍मान करना चाहिए।</verse>
				<verse number="30">उसने मसीह के कार्य के लिए मृत्‍यु का सामना किया और अपने जीवन को जोखिम में डाला जिससे वह मेरे प्रति जन-सेवा का वह कार्य पूरा करे, जिसे आप लोग स्‍वयं करने में असमर्थ थे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">मेरे भाइयो और बहिनो! अन्‍त में यह: आप प्रभु में आनन्‍दित रहें! आप लोगों को दुबारा वे ही बातें लिखने में मुझे कोई कष्‍ट नहीं, और इस में आपका कल्‍याण है।</verse>
				<verse number="2">आप उन कुत्तों से सावधान रहें, दुष्‍ट कार्यकर्ताओं से सावधान रहें, अंगच्‍छेद करने वालों से सावधान रहें।</verse>
				<verse number="3">सच पूछिए तो “खतने वाले” हम हैं; हम परमेश्‍वर के आत्‍मा से प्रेरित हो कर उपासना करते हैं और बाह्य प्रथाओं पर नहीं, बल्‍कि येशु मसीह पर गर्व करते हैं -</verse>
				<verse number="4">हालाँकि मैं भी बाह्य प्रथाओं पर गर्व कर सकता हूँ। यदि कोई यह समझता है कि वह बाह्य प्रथाओं पर गर्व कर सकता है, तो मैं और भी ऐसा कर सकता हूँ।</verse>
				<verse number="5">आठवें दिन मेरा खतना हुआ था। मैं इस्राएली, बिन्‍यामिन वंशीय और इब्रानियों की इब्रानी सन्‍तान हूँ। व्‍यवस्‍था-पालन की दृष्‍टि से मैं फरीसी था।</verse>
				<verse number="6">मेरा धर्मोत्‍साह ऐसा था कि मैंने कलीसिया पर अत्‍याचार किया। व्‍यवस्‍था पर आधारित धार्मिकता की दृष्‍टि से मैं निर्दोष था।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु मैं जिन बातों को लाभ समझता था, उन्‍हें मसीह के कारण हानि समझने लगा हूँ।</verse>
				<verse number="8">इतना ही नहीं, मैं अपने प्रभु येशु मसीह को जानना सर्वश्रेष्‍ठ लाभ मानता हूँ और इस ज्ञान की तुलना में हर वस्‍तु को हानि ही मानता हूँ। उन्‍हीं के लिए मैंने सब कुछ छोड़ दिया है और उसे कूड़ा समझता हूँ, जिससे मैं मसीह को प्राप्‍त करूँ</verse>
				<verse number="9">और उनके साथ पूर्ण रूप से एक हो जाऊं। मुझे अपनी धार्मिकता का नहीं, जो व्‍यवस्‍था के पालन से मिलती है, बल्‍कि उस धार्मिकता का भरोसा है, जो मसीह में विश्‍वास करने से मिलती है। उस धार्मिकता का उद्गम परमेश्‍वर है और उसका आधार विश्‍वास है।</verse>
				<verse number="10">मैं यह चाहता हूँ कि मसीह को जान लूँ। उनके पुनरुत्‍थान के सामर्थ्य का अनुभव करूँ और मृत्‍यु में उनके सदृश बन कर उनके दु:खभोग का सहभागी बन जाऊं,</verse>
				<verse number="11">जिससे मैं किसी तरह मृतकों के पुनरुत्‍थान तक पहुँच सकूँ।</verse>
				<verse number="12">मैं यह नहीं कहता कि मैं अब तक यह सब कर चुका हूँ अथवा मुझे पूर्णता प्राप्‍त हो गयी है; किन्‍तु मैं आगे बढ़ रहा हूँ ताकि वह लक्ष्य मेरी पकड़ में आये, जिसके लिए येशु मसीह ने मुझे अपने अधिकार में ले लिया है।</verse>
				<verse number="13">भाइयो और बहिनो! मैं यह नहीं समझता हूँ कि वह लक्ष्य अब तक मेरी पकड़ में आया है। मैं इतना ही कहता हूँ कि पीछे की बातें भुला कर और आगे की बातों पर दृष्‍टि लगा कर</verse>
				<verse number="14">मैं बड़ी उत्‍सुकता से अपने लक्ष्य की ओर दौड़ रहा हूँ, ताकि मैं स्‍वर्ग में वह पुरस्‍कार प्राप्‍त कर सकूँ जिसके लिए परमेश्‍वर ने हमें येशु मसीह में बुलाया है।</verse>
				<verse number="15">हम में जितने लोग परिपक्‍व हैं, उनका यही मनोभाव होना चाहिए और यदि किसी विषय पर आपका दृष्‍टिकोण भिन्न हो, तो परमेश्‍वर आपको इसके सम्‍बन्‍ध में ज्‍योति प्रदान करेगा।</verse>
				<verse number="16">जो भी हो, जहाँ तक हम पहुँच चुके हैं, उस पर हम दृढ़ रहें ।</verse>
				<verse number="17">भाइयो और बहिनो! आप सब मिल कर मेरा अनुसरण करें। हमारे जीवन में आप लोगों को एक नमूना मिला। इसके अनुसार चलने वालों पर ध्‍यान देते रहें;</verse>
				<verse number="18">क्‍योंकि जैसा कि मैं आप से बार-बार कह चुका हूँ और अब रोते हुए कहता हूँ, बहुत-से लोग ऐसा आचरण करते हैं कि मसीह के क्रूस के शत्रु बन जाते हैं।</verse>
				<verse number="19">उन लोगों का अन्‍त सर्वनाश है। वे भोजन को अपना ईश्‍वर बना लेते हैं और ऐसी बातों पर गर्व करते हैं, जिन पर लज्‍जा करनी चाहिए। उनका मन संसार की वस्‍तुओं में लगा हुआ है।</verse>
				<verse number="20">हमारा स्‍वदेश तो स्‍वर्ग है और हम स्‍वर्ग से आने वाले अपने मुक्‍तिदाता प्रभु येशु मसीह की राह देखते रहते हैं।</verse>
				<verse number="21">वह जिस सामर्थ्य द्वारा सब कुछ अपने अधीन कर सकते हैं, उसी के द्वारा वह हमारे तुच्‍छ शरीर का रूपान्‍तरण करेंगे और उसे अपने महिमामय शरीर के अनुरूप बना देंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">इसलिए प्रिय भाइयो और बहिनो, प्रभु में इस तरह दृढ़ रहिए। मेरे प्राणप्‍यारो! मुझे आप लोगों से मिलने की बड़ी इच्‍छा है। आप मेरे आनन्‍द और मेरे मुकुट हैं।</verse>
				<verse number="2">मैं युओदिया और सुनतुखे, दोनों बहिनों से अनुरोध करता हूँ कि तुम प्रभु में समझौता कर लो ।</verse>
				<verse number="3">सुजुगस! मैं तुमसे, अपने सच्‍चे साथी से प्रार्थना करता हूँ कि तुम इन दोनों की सहायता करो। इन दोनों बहिनों ने, क्‍लेमेंस और मेरे अन्‍य सहयोगियों सहित, जिनके नाम जीवन की पुस्‍तक में हैं, शुभसमाचार के प्रचार में मेरे साथ कठोर परिश्रम किया है।</verse>
				<verse number="4">आप लोग प्रभु में हर समय आनन्‍दित रहें। मैं फिर कहता हूँ, आनन्‍दित रहें।</verse>
				<verse number="5">सब लोग आपके सौम्‍य स्‍वभाव को जान जायें। प्रभु निकट हैं।</verse>
				<verse number="6">किसी बात की चिन्‍ता न करें। हर जरूरत में प्रार्थना करें और विनय तथा धन्‍यवाद के साथ परमेश्‍वर के सामने अपने निवेदन प्रस्‍तुत करें।</verse>
				<verse number="7">और परमेश्‍वर की शान्‍ति, जो हमारी समझ से परे है, आपके हृदय और विचारों को येशु मसीह में सुरक्षित रखेगी।</verse>
				<verse number="8">भाइयो और बहिनो! अन्‍त में यह: जो कुछ सच है, आदरणीय है; जो कुछ न्‍यायसंगत है, निर्दोष है; जो कुछ प्रीतिकर है, मनोहर है, जो कुछ भी उत्तम है, प्रशंसनीय है: ऐसी बातों का मनन किया करें।</verse>
				<verse number="9">आप लोगों ने मुझ से जो सीखा, ग्रहण किया, सुना और मुझ में देखा, उसके अनुसार आचरण करें और शान्‍ति का परमेश्‍वर आप लोगों के साथ रहेगा।</verse>
				<verse number="10">मुझे प्रभु में बड़ा आनन्‍द इसलिए हुआ कि मेरे प्रति आप लोगों की शुभचिंता इतने दिनों के बाद फिर पल्‍लवित हुई। इस से पहले भी आप को मेरी चिन्‍ता अवश्‍य थी, किन्‍तु उसे प्रकट करने का सुअवसर नहीं मिल रहा था।</verse>
				<verse number="11">मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूँ कि मुझे किसी बात की कमी है, क्‍योंकि मैंने हर परिस्‍थिति में स्‍वावलम्‍बी होना सीख लिया है।</verse>
				<verse number="12">मैं दरिद्रता तथा सम्‍पन्नता, दोनों से परिचित हूँ। चाहे परितृप्‍ति हो या भूख, समृद्धि हो या अभाव-मुझे जीवन के उतार-चढ़ाव का पूरा अनुभव है ।</verse>
				<verse number="13">जो मुझे बल प्रदान करता है, उसकी सहायता से मैं सब कुछ कर सकता हूँ।</verse>
				<verse number="14">फिर भी आप लोगों ने संकट में मेरा साथ दे कर अच्‍छा किया।</verse>
				<verse number="15">फिलिप्‍पी निवासियो! आप लोग जानते हैं कि अपने शुभसमाचार-प्रचार के प्रारम्‍भ में जब मैं मकिदुनिया प्रदेश से चला गया, तो आप लोगों को छोड़ कर किसी भी कलीसिया ने मेरे साथ लेन-देन का सम्‍बन्‍ध नहीं रखा।</verse>
				<verse number="16">जब मैं थिस्‍सलुनीके नगर में था, तो आप लोगों ने मेरी आवश्‍यकता पूरी करने के लिए एक बार नहीं, बल्‍कि दो बार बहुत कुछ भेजा था।</verse>
				<verse number="17">मैं दान पाने के लिए उत्‍सुक नहीं हूं। मैं इसलिए उत्‍सुक हूँ कि हिसाब में आपकी जमा-बाकी बढ़ती जाये।</verse>
				<verse number="18">अब मुझे पूर्ण राशि प्राप्‍त हो गई है; मैं सम्‍पन्न हूँ। इपफ्रोदितुस से आपकी भेजी हुई वस्‍तुएँ पा कर मैं समृद्ध हो गया हूँ। आप लोगों की यह भेंट एक मधुर सुगन्‍ध है, एक सुग्राह्य बलि है, जो परमेश्‍वर को प्रिय है।</verse>
				<verse number="19">मेरा परमेश्‍वर येशु मसीह द्वारा अपनी अतुल महिमा के कोष से आपकी सब आवश्‍यकताओं को पूरा करेगा।</verse>
				<verse number="20">हमारे पिता परमेश्‍वर की महिमा युगानुयुग हो! आमेन।</verse>
				<verse number="21">येशु मसीह की संगति में प्रत्‍येक सन्‍त को मेरा नमस्‍कार। जो भाई मेरे साथ हैं और सभी सन्‍त, विशेष कर रोमन सम्राट के कर्मचारी, आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं।</verse>
				<verse number="22"></verse>
				<verse number="23">प्रभु येशु मसीह की कृपा आप लोगों पर बनी रहे!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="51">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">कुलिस्‍से नगर के सन्‍तों और मसीह में सच्‍चे विश्‍वासी भाई-बहनों के नाम पौलुस, जो परमेश्‍वर की इच्‍छा से येशु मसीह का प्रेरित नियुक्‍त हुआ है, और भाई तिमोथी का पत्र।</verse>
				<verse number="2">हमारा पिता परमेश्‍वर आप लोगों को अनुग्रह तथा शान्‍ति प्रदान करे!</verse>
				<verse number="3">हम ने येशु मसीह में आप लोगों के विश्‍वास और सभी सन्‍तों के प्रति आपके प्रेम के विषय में सुना है। इसलिए हम आप लोगों के लिए प्रार्थना करते समय परमेश्‍वर को- अपने प्रभु येशु मसीह के पिता को- निरन्‍तर धन्‍यवाद देते हैं।</verse>
				<verse number="4"></verse>
				<verse number="5">आप का विश्‍वास और प्रेम उस आशा पर आधारित है, जो स्‍वर्ग में आपके लिए सुरक्षित है और जिसके विषय में आपने तब सुना, जब शुभसमाचार का सत्‍य संदेश</verse>
				<verse number="6">आप के पास पहुँचा। यह समस्‍त संसार में फलता और बढ़ता जा रहा है। आप लोगों के यहाँ यह उस दिन से फलता और बढ़ता जा रहा है, जिस दिन आपने परमेश्‍वर के अनुग्रह के विषय में सुना और उसके सत्‍य का मर्म समझा।</verse>
				<verse number="7">आप को हमारे प्रिय साथी-सेवक इपफ्रास से इसकी शिक्षा मिली है। इपफ्रास आपके हित के लिए मसीह के विश्‍वासी सेवक हैं।</verse>
				<verse number="8">उन्‍होंने हमें बताया है कि पवित्र आत्‍मा ने आप लोगों में कितना प्रेम उत्‍पन्न किया है।‌</verse>
				<verse number="9">जिस दिन से हमने यह सुना, हम निरन्‍तर आप लोगो के लिए प्रार्थना करते रहे हैं। हम परमेश्‍वर से यह निवेदन करते हैं कि वह आप को समस्‍त प्रज्ञ तथा आध्‍यात्‍मिक अन्‍तर्दृष्‍टि प्रदान करें, जिससे आप उसकी इच्‍छा पूर्ण रूप से समझ सकें।</verse>
				<verse number="10">इस प्रकार आप प्रभु के योग्‍य जीवन बिता कर सब बातों में उसे प्रसन्न करेंगे, हर प्रकार के भले कार्य करते रहेंगे और परमेश्‍वर के ज्ञान में फलते और बढ़ते जायेंगे।</verse>
				<verse number="11">आप परमेश्‍वर की महिमामय शक्‍ति से अत्‍यधिक बल पा कर सदा दृढ़ बने रहेंगे, सब कुछ आनन्‍द के साथ सह सकेंगे</verse>
				<verse number="12">और पिता को धन्‍यवाद देंगे जिसने आप को इस योग्‍य बनाया है कि आप ज्‍योति के राज्‍य में रहने वाले सन्‍तों की विरासत के सहभागी बनें।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर हमें अन्‍धकार की अधीनता से निकाल कर अपने प्रिय पुत्र के राज्‍य में ले आया।</verse>
				<verse number="14">उन्‍हीं के द्वारा हमें विमोचन, अर्थात् पापों की क्षमा मिली है।</verse>
				<verse number="15">मसीह अदृश्‍य परमेश्‍वर के प्रतिरूप तथा समस्‍त सृष्‍टि में पहलौठे हैं;</verse>
				<verse number="16">क्‍योंकि उन्‍हीं में सब कुछ की सृष्‍टि हुई है। सब कुछ- चाहे वह स्‍वर्ग में हो या पृथ्‍वी पर, चाहे दृश्‍य हो या अदृश्‍य, सिंहासन हो या प्रभुत्‍व, आधिपत्‍य हो या अधिकार- सब कुछ उनके द्वारा और उनके लिए सृष्‍ट किया गया है।</verse>
				<verse number="17">वही समस्‍त सृष्‍टि के पहले से विद्यमान हैं और समस्‍त सृष्‍टि उन में ही टिकी हुई है ।</verse>
				<verse number="18">मसीह देह अर्थात् कलीसिया का शीर्ष हैं। वही मूल कारण हैं और मृतकों में से प्रथम जी उठने वाले भी, इसलिए वह सभी बातों में सर्वश्रेष्‍ठ हैं।</verse>
				<verse number="19">परमेश्‍वर ने चाहा कि उनमें सब प्रकार की परिपूर्णता निवास करे।</verse>
				<verse number="20">मसीह ने क्रूस पर जो रक्‍त बहाया, उसके द्वारा परमेश्‍वर ने शान्‍ति की स्‍थापना की। यही परमेश्‍वर का शुभ संकल्‍प था कि वह मसीह के द्वारा सब कुछ का, चाहे वह पृथ्‍वी पर हो या स्‍वर्ग में, अपने से मेल कराये।</verse>
				<verse number="21">आप लोग भी अपने कुकर्मों के कारण परमेश्‍वर से दूर हो गये थे और आपके मन में शत्रुता भर गयी थी।</verse>
				<verse number="22">किन्‍तु अब परमेश्‍वर ने अपने पुत्र के मानव शरीर में मृत्‍यु द्वारा आपके साथ मेल कर लिया है, जिससे वह आप को पवित्र, निर्दोष और अनिन्‍दनीय बना कर अपने सामने प्रस्‍तुत कर सके।</verse>
				<verse number="23">किन्‍तु आप को विश्‍वास के आधार पर दृढ़ और अटल बना रहना चाहिए और उस आशा से विचलित नहीं होनी चाहिए, जो आप को शुभसमाचार द्वारा दिलायी गयी है। वह शुभसमाचार आकाश के नीचे की समस्‍त सृष्‍टि को सुनाया गया है और मैं, पौलुस, उसका सेवक बना हूँ।</verse>
				<verse number="24">इस समय मैं आप लोगों के लिए जो दु:ख उठाता हूँ, उसके कारण प्रसन्न हूँ। मैं मसीह के कष्‍टों का शेष भाग अपने शरीर में उनकी देह, अर्थात् कलीसिया के लिए परिपूरित करता हूँ।</verse>
				<verse number="25">मैं परमेश्‍वर के प्रबन्‍ध के अनुसार कलीसिया का सेवक नियुक्‍त हुआ, ताकि मैं आप लोगों के हित के लिए</verse>
				<verse number="26">परमेश्‍वर का रहस्‍य सुनाऊं, जो युगों तथा पीढ़ियों तक गुप्‍त रहा और अब उसके सन्‍तों के लिए प्रकट किया गया है।</verse>
				<verse number="27">परमेश्‍वर ने उन्‍हें दिखलाना चाहा कि गैर-यहूदियों में इस रहस्‍य की कितनी महिमामय समृद्धि है। वह रहस्‍य यह है कि मसीह आप लोगों के बीच हैं और उन में आप लोगों की महिमा की आशा है।</verse>
				<verse number="28">हम उन्‍हीं मसीह का प्रचार करते हैं, प्रत्‍येक मनुष्‍य को उपदेश देते और प्रत्‍येक मनुष्‍य को पूर्ण ज्ञान की शिक्षा देते हैं, जिससे प्रत्‍येक मनुष्‍य को मसीह में सिद्ध बनाकर उनके सम्‍मुख प्रस्‍तुत करें।</verse>
				<verse number="29">इस उद्देश्‍य की पूर्ति के लिए मैं उनके सामर्थ्य से, जो मुझ में प्रबल रूप से क्रियाशील है, प्रेरित हो कर कठिन परिश्रम करते हुए संघर्ष में लगा रहता हूँ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">मैं चाहता हूं कि आप यह जानें कि मैं आप लोगों के लिए, लौदीकिया नगर के विश्‍वासियों और उन सब के लिए जो मुझे व्यक्‍तिगत रूप से नहीं जानते, कितना कठोर परिश्रम करता रहता हूँ।</verse>
				<verse number="2">जिससे वे हिम्‍मत न हारें, प्रेम की एकता में बँधे रहें, सुनिश्‍चित अन्‍तर्ज्ञान की परिपूर्णता प्राप्‍त करें और इस प्रकार परमेश्‍वर के रहस्‍य के मर्म तक पहुँच जायें। वह रहस्‍य स्‍वयं मसीह है,</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि उन्‍हीं में प्रज्ञ तथा ज्ञान की सम्‍पूर्ण निधि निहित है।</verse>
				<verse number="4">मैं यह इसलिए कह रहा हूँ कि कोई व्यक्‍ति भ्रामक तर्कों द्वारा आप लोगों को नहीं बहकाये।</verse>
				<verse number="5">मैं शरीरिक रूप से दूर होते हुए भी आत्‍मा में आप लोगों के साथ हूँ और मुझे यह देख कर आनन्‍द होता है कि आपका जीवन सुव्‍यवस्‍थित और मसीह में आपका विश्‍वास सुदृढ़ है।</verse>
				<verse number="6">आपने येशु मसीह को प्रभु के रूप में स्‍वीकार किया है; इसलिए उन्‍हीं से संयुक्‍त हो कर जीवन बितायें।</verse>
				<verse number="7">उन्‍हीं में आपकी जड़ें गहरी हों और उन्‍हीं में अपना आध्‍यात्‍मिक निर्माण करें। आप को जिस विश्‍वास की शिक्षा प्राप्‍त हुई है, उसी में दृढ़ बने रहें और आपके हृदय में धन्‍यवाद की प्रार्थना उमड़ती रहे।</verse>
				<verse number="8">सावधान रहें। कहीं ऐसा न हो कि कोई आप लोगों को ऐसे खोखले और भ्रामक दर्शनशास्‍त्र द्वारा बहकाये, जो मनुष्‍यों की परम्‍परागत शिक्षा के अनुसार है और मसीह पर नहीं बल्‍कि संसार के तत्वों पर आधारित है।</verse>
				<verse number="9">क्‍योंकि ईश्‍वरत्‍व की परिपूर्णता मसीह में सशरीर निवास करती है</verse>
				<verse number="10">और उन में आप इस परिपूर्णता के सहभागी हैं। सभी आधिपत्‍य और अधिकार मसीह के अधीन हैं</verse>
				<verse number="11">उन्‍हीं में आप गैर-यहूदियों का भी एक खतना हुआ है। वह खतना हाथ से नहीं किया जाता, वह मसीह का खतना अर्थात् बपतिस्‍मा है, जिसके द्वारा पापमय स्‍वभाव के शरीर को उतार दिया जाता है।</verse>
				<verse number="12">आप लोग बपतिस्‍मा के समय मसीह के साथ दफनाये गये और उन्‍हीं के साथ पुनर्जीवित भी किये गये हैं, क्‍योंकि आप लोगों ने परमेश्‍वर के सामर्थ्य में विश्‍वास किया जिसने उन्‍हें मृतकों में से पुनर्जीवित किया।</verse>
				<verse number="13">आप लोग पापों के कारण और अपने स्‍वभाव के खतने के अभाव के कारण मर गये थे। परमेश्‍वर ने आप लोगों को मसीह के साथ पुनर्जीवित किया है। उसने हमारे सब अपराधों को क्षमा किया है।</verse>
				<verse number="14">उसने हमें दोषी ठहराने वाले दस्‍तावेज को रद्द कर दिया, जो विधि-नियमों के कारण हमारे विरुद्ध था, और उसे क्रूस पर ठोंक कर उठा दिया है।</verse>
				<verse number="15">उसने प्रत्‍येक आधिपत्‍य और अधिकार को अपदस्‍थ किया, संसार की दृष्‍टि में उन को नीचा दिखाया और क्रूस की विजय-यात्रा में उन्‍हें बन्‍दियों के समान घुमाया।</verse>
				<verse number="16">इसलिए किसी को यह अधिकार नहीं कि वह खान-पान, पर्व, अमावस्‍या या विश्राम-दिवस के विषय में आप लोगों पर दोष लगाये।</verse>
				<verse number="17">ये सब आने वाली बातों की छाया मात्र हैं; ठोस वास्‍तविकता मसीह ही है।</verse>
				<verse number="18">आप अपने को ऐसे लोगों द्वारा अपने पुरस्‍कार से वंचित न होने दें, जो तपस्‍या, स्‍वर्गदूतों की पूजा और अपने तथा-कथित दिव्‍य दृश्‍यों को अनुचित महत्व देते हैं। वे लोग अपनी सांसारिक बुद्धि के कारण घमण्‍ड से फूल जाते हैं</verse>
				<verse number="19">और इस प्रकार शीर्ष अर्थात् मसीह से संयुक्‍त नहीं रह पाते। मसीह वह शीर्ष हैं जिससे समस्‍त शरीर सन्‍धियों और स्‍नायुओं द्वारा पोषित और संगठित हो कर परमेश्‍वर की इच्‍छानुसार बढ़ता है।</verse>
				<verse number="20">यदि आप मसीह के साथ मर कर संसार के तत्वों से मुक्‍त हो गये हैं, तो आप उसके आदेशों का पालन क्‍यों करें, मानो आपका जीवन अब तक संसार के अधीन हो?</verse>
				<verse number="21">“उस से परहेज करना, यह मत चखना, वह मत छूना” -</verse>
				<verse number="22">ये सब मनुष्‍यों के आदेश हैं, मानवीय सिद्धांतों पर आधारित हैं और ऐसी वस्‍तुओं से सम्‍बन्‍ध रखते हैं, जो उपयोग में आने पर नष्‍ट हो जाती हैं।</verse>
				<verse number="23">मनमानी व्यक्‍तिगत साधना, तपस्‍या और कठोर आत्‍म-संयम द्वारा ज्ञान का दिखावा तो होता है, किन्‍तु ये शरीर की वासनाओं का दमन करने में असमर्थ हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">यदि आप लोग मसीह के साथ ही जी उठे हैं, तो स्‍वर्ग की व‍स्‍तुएं खोजते रहें, जहाँ मसीह परमेश्‍वर की दाहिनी ओर विराजमान हैं।</verse>
				<verse number="2">आप संसार की नहीं, स्‍वर्ग की वस्‍तुओं की चिन्‍ता किया करें।</verse>
				<verse number="3">आप तो मर चुके हैं, आपका जीवन मसीह के साथ परमेश्‍वर में छिपा हुआ है।</verse>
				<verse number="4">मसीह ही आपका जीवन हैं। जब मसीह प्रकट होंगे तब आप भी उनके साथ महिमान्‍वित हो कर प्रकट हो जायेंगे।</verse>
				<verse number="5">इसलिए आप लोग अपने शरीर में इन बातों को निर्जीव करें जो संसार की हैं, अर्थात् व्‍यभिचार, अशुद्धता, कामुकता, विषयवासना और लोभ को जो मूर्तिपूजा के सदृश है।</verse>
				<verse number="6">इन बातों के कारण अवज्ञा की संतान पर परमेश्‍वर का कोप आ पड़ता है।</verse>
				<verse number="7">आप भी पहले यह सब कर चुके हैं, जब आप इस प्रकार का पापमय जीवन बिताते थे।</verse>
				<verse number="8">अब तो आप लोगों को क्रोध, उत्तेजना, द्वेष, परनिन्‍दा और अश्‍लील बातचीत सर्वथा छोड़ देनी चाहिए।</verse>
				<verse number="9">कभी एक दूसरे से झूठ नहीं बोलें। आप लोगों ने अपना पुराना स्‍वभाव और उसके कर्मों को उतार कर</verse>
				<verse number="10">एक नया स्‍वभाव धारण किया है। यह स्‍वभाव अपने सृष्‍टिकर्ता का प्रतिरूप बन कर नवीन होता रहता और पूर्ण ज्ञान की ओर आगे बढ़ता है।</verse>
				<verse number="11">इस नवीनता में कोई भेद नहीं रहता, इसमें न यूनानी है, न यहूदी; न खतना है, न खतने का अभाव; न बर्बर है, न स्‍कूती, न दास और न स्‍वतन्‍त्र। केवल मसीह हैं, जो सब कुछ और सब में हैं।</verse>
				<verse number="12">आप लोग परमेश्‍वर की पवित्र एवं परमप्रिय चुनी हुई प्रजा हैं। इसलिए आप लोगों को सहानुभूति, अनुकम्‍पा, विनम्रता, कोमलता और सहनशीलता धारण करनी चाहिए।</verse>
				<verse number="13">आप एक दूसरे को सहन करें और यदि किसी को किसी से कोई शिकायत हो, तो एक दूसरे को क्षमा करें। प्रभु ने आप लोगों को क्षमा कर दिया। आप लोग भी ऐसा ही करें।</verse>
				<verse number="14">परन्‍तु सब से बड़ी बात यह है कि आपस में प्रेम-भाव बनाये रखें। वह सब कुछ एकता में बाँध कर पूर्णता तक पहुँचा देता है।</verse>
				<verse number="15">मसीह की शान्‍ति आपके हृदय में राज्‍य करे। इसी शान्‍ति के लिए आप लोग, एक ही देह के अंग बन कर, बुलाये गये हैं। आप लोग कृतज्ञ बने रहें।</verse>
				<verse number="16">मसीह का वचन अपनी परिपूर्णता में आप लोगों में निवास करे। आप बड़ी समझदारी से एक-दूसरे को शिक्षा और उपदेश दिया करें। आप कृतज्ञ हृदय से परमेश्‍वर के आदर में भजन, स्‍तोत्र और आध्‍यात्‍मिक गीत गाया करें।</verse>
				<verse number="17">आप जो भी कहें या करें, वह सब प्रभु येशु के नाम पर किया करें। उन्‍हीं के द्वारा आप लोग पिता-परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देते रहें।</verse>
				<verse number="18">पत्‍नियो! प्रभु में जैसे उचित है, वैसे ही आप अपने-अपने पति के अधीन रहें।</verse>
				<verse number="19">पतियो! आप अपनी-अपनी पत्‍नी से प्रेम रखें और उनके साथ कठोर व्‍यवहार नहीं करें।</verse>
				<verse number="20">बच्‍चो! सभी बातों में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्‍योंकि प्रभु इससे प्रसन्न होता है।</verse>
				<verse number="21">आप जो पिता हैं, अपने बच्‍चों को खिझाया नहीं करें। कहीं ऐसा न हो कि उनका दिल टूट जाये।</verse>
				<verse number="22">दासों से मेरा अनुरोध यह है कि आप सब बातों में उन लोगों की आज्ञा मानें, जो इस पृथ्‍वी पर आपके स्‍वामी हैं। आप मनुष्‍यों को प्रसन्न करने के उद्देश्‍य से दिखावे मात्र के लिए नहीं, बल्‍कि निष्‍कपट हृदय से तथा प्रभु पर श्रद्धा-भक्‍ति रख कर ऐसा करें।</verse>
				<verse number="23">आप लोग जो भी काम करें, मन लगा कर करें, मानो मनुष्‍यों के लिए नहीं, बल्‍कि प्रभु के लिए काम कर रहे हों;</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि आप जानते हैं कि प्रभु पुरस्‍कार के रूप में आप को विरासत प्रदान करेगा। आप स्‍वामी अर्थात् मसीह के दास हैं ।</verse>
				<verse number="25">जो अन्‍याय करता है, उसे अन्‍याय का बदला मिलेगा किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">स्‍वामियो! आप यह जान कर अपने दासों के साथ न्‍यायपूर्ण और उचित व्‍यवहार करें कि स्‍वर्ग में आप के भी एक स्‍वामी हैं।</verse>
				<verse number="2">आप लोग सजग हो कर प्रार्थना और धन्‍यवाद में लगे रहें।</verse>
				<verse number="3">आप हमारे लिए भी प्रार्थना करें, जिससे परमेश्‍वर शुभ-सन्‍देश सुनाने को हमारे लिए द्वार खोल दे और मसीह का रहस्‍य, जिस के लिए मैं अभी बेड़ियों से जकड़ा हुआ हूँ, घोषित करने का सुअवसर प्रदान करे।</verse>
				<verse number="4">आप प्रार्थना करें, जिससे मैं इस रहस्‍य को उपयुक्‍त शब्‍दों में प्रकट कर सकूँ।</verse>
				<verse number="5">आप बाहरवालों के साथ बुद्धिमानी से व्‍यवहार करें। वर्तमान समय से पूरा-पूरा लाभ उठायें।</verse>
				<verse number="6">आपकी बातचीत सदा मनोहर और सुरुचिपूर्ण हो और आप प्रत्‍येक को समुचित उत्तर देना सीखें।</verse>
				<verse number="7">विश्‍वस्‍त धर्मसेवक और प्रभु की सेवा में मेरे साथी, हमारे प्रिय भाई तुखिकुस आप लोगों को मेरे विषय में सब बातें बतायेंगे।</verse>
				<verse number="8">मैं उन्‍हें आप लोगों के पास इसलिए भेज रहा हूँ कि आप हमारे विषय में पूरा समाचार जानें और इसलिए भी कि आप को प्रोत्‍साहन दें।</verse>
				<verse number="9">इनके साथ आपके देशवासी, हमारे विश्‍वस्‍त और प्रिय भाई उनेसिमुस भी जा रहे हैं। ये दोनों आप लोगों को यहाँ का पूरा हाल बतायेंगे।</verse>
				<verse number="10">अरिस्‍तर्खुस, जो मेरे साथ कैदी हैं, और बरनबास का भांजा मारकुस आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं। मारकुस के विषय में आप को अनुदेश मिल चुके हैं। यदि वह आप लोगों के यहाँ आयें, तो उनका स्‍वागत करें।</verse>
				<verse number="11">यहोशुअ उपनाम यूस्‍तुस भी आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं। खतनेवाले भाइयों में से ये तीन ही परमेश्‍वर के राज्‍य के लिए मेरे साथ काम कर रहे हैं। इन से मुझे बड़ी सान्‍त्‍वना मिली है।</verse>
				<verse number="12">आपके देशवासी इपफ्रास आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं। येशु मसीह के यह सेवक निरन्‍तर आप लोगों के लिए संघर्षमय प्रार्थना करते हैं, जिससे आप लोग सब बातों में परमेश्‍वर की इच्‍छा पूर्ण रूप से पूरी करने में सुदृढ़ बने रहें।</verse>
				<verse number="13">मैं इनके विषय में यह साक्षी दे सकता हूँ कि यह आप लोगों के लिए और लौदीकिया तथा हियेरापुलिस के निवासियों के लिए बहुत कष्‍ट उठा रहे हैं।</verse>
				<verse number="14">प्रिय वैद्य लूकस और देमास आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं।</verse>
				<verse number="15">लौदीकिया के भाई-बहिनों को नमस्‍कार। बहिन नुम्‍फा और उनके घर में एकत्र होने वाली कलीसिया को नमस्‍कार।</verse>
				<verse number="16">जब यह पत्र आप लोगों के यहाँ पढ़ कर सुनाया जा चुकेगा, तब आप ऐसा प्रबन्‍ध करें कि यह लौदीकिया नगर की कलीसिया में भी पढ़कर सुनाया जाये और लौदीकिया की कलीसिया के नाम लिखा हुआ पत्र आप लोग भी पढ़ें।</verse>
				<verse number="17">आप लोग भाई अर्खिप्‍पुस से यह कहें, “जो धर्मसेवा आप को प्रभु के नाम पर सौंपी गयी है, उसे अच्‍छी तरह पूरा करने का ध्‍यान रखिए।”</verse>
				<verse number="18">यह नमस्‍कार पौलुस का है- यह मेरे अपने हाथ का लिखा हुआ है। मेरी बेड़ियाँ याद रखें। आप लोगों पर कृपा बनी रहे!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="52">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह में थिस्‍सलुनीके नगर की कलीसिया के नाम पौलुस, सिल्‍वानुस और तिमोथी का पत्र। आप को अनुग्रह तथा शान्‍ति प्राप्‍त हो!</verse>
				<verse number="2">जब-जब हम आप लोगों को अपनी प्रार्थनाओं में याद करते हैं, तो हम हमेशा आप सब के लिए परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देते हैं। आपका सक्रिय विश्‍वास, प्रेम से प्रेरित आपका परिश्रम तथा येशु मसीह पर आपका अटल भरोसा-यह सब हम अपने पिता-परमेश्‍वर के सामने निरन्‍तर स्‍मरण करते हैं।</verse>
				<verse number="3"></verse>
				<verse number="4">भाइयो और बहिनो! परमेश्‍वर आप को प्‍यार करता है। हम जानते हैं कि परमेश्‍वर ने आप को चुना है,</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि हमने निरे शब्‍दों द्वारा नहीं, बल्‍कि सामर्थ्य, पवित्र आत्‍मा तथा दृढ़ विश्‍वास के साथ आप लोगों के बीच शुभ समाचार का प्रचार किया। आप जानते हैं कि आपके कल्‍याण के लिए आप के बीच हमारा आचरण कैसा था।</verse>
				<verse number="6">आप ने हमारा तथा प्रभु का अनुसरण किया और घोर कष्‍टों का सामना करते हुए पवित्र आत्‍मा की प्रेरणा से आनन्‍दपूर्वक शुभसंदेश स्‍वीकार किया।</verse>
				<verse number="7">इस प्रकार आप मकिदुनिया प्रदेश तथा यूनान देश के सब विश्‍वासियों के लिए आदर्श बन गये।</verse>
				<verse number="8">आप के यहाँ से प्रभु का संदेश न केवल मकिदुनिया तथा यूनान में फैला, बल्‍कि परमेश्‍वर में आप के विश्‍वास कि चर्चा सर्वत्र हो रही है। हमें कुछ नहीं कहना है।</verse>
				<verse number="9">लोग स्‍वयं हमें बताते हैं कि आप के यहाँ हमारा कैसा स्‍वागत हुआ और आप किस प्रकार देवमूर्तियाँ छोड़ कर परमेश्‍वर की ओर अभिमुख हुए, जिससे आप सच्‍चे तथा जीवन्‍त परमेश्‍वर के सेवक बनें</verse>
				<verse number="10">और उसके पुत्र अर्थात् येशु की प्रतीक्षा करें, जिन्‍हें परमेश्‍वर ने मृतकों में से जिलाया। यही येशु स्‍वर्ग से उतरेंगे और हमें आने वाले प्रकोप से बचायेंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! आप स्‍वयं जानते हैं कि आप लोगों के यहाँ हमारा आगमन व्‍यर्थ नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="2">आप जानते हैं कि हमें कुछ समय पहले फिलिप्‍पी नगर में दुर्व्यवहार और अपमान सहना पड़ा था। फिर भी हमने अपने परमेश्‍वर पर भरोसा रख कर, घोर विरोध का सामना करते हुए, निर्भीकता से आप लोगों के बीच परमेश्‍वर के शुभ समाचार का प्रचार किया।</verse>
				<verse number="3">हमारा आग्रह न तो भ्रम पर आधारित है, न दूषित अभिप्राय से प्रेरित है और न उस में कोई छल-कपट है।</verse>
				<verse number="4">परमेश्‍वर ने हमें योग्‍य समझ कर शुभ समाचार सौंपा है। इसलिए हम मनुष्‍यों को नहीं, बल्‍कि हमारा हृदय परखनेवाले परमेश्‍वर को प्रसन्न करने के लिए उपदेश देते हैं।</verse>
				<verse number="5">आप लोग जानते हैं और परमेश्‍वर भी इसका साक्षी है कि हमारे मुख से चाटुकारी की बातें कभी नहीं निकलीं और न हमने लोभ से प्रेरित हो कर कुछ किया।</verse>
				<verse number="6">हमने मनुष्‍यों का सम्‍मान पाने की चेष्‍टा नहीं की- न आप लोगों का सम्‍मान और न दूसरों का -</verse>
				<verse number="7">यद्यपि हम मसीह के प्रेरित होने के नाते अपना अधिकार जता सकते थे। किन्‍तु हम आपके मध्‍य बालकों के समान विनम्र बन कर रहे। अपने बच्‍चों का लालन-पालन करनेवाली माता की तरह हमने आप लोगों के साथ ममतापूर्ण व्‍यवहार किया।</verse>
				<verse number="8">आपसे हमारा अनुराग तथा हमारा प्रेम यहाँ तक बढ़ गया था कि हम आप को परमेश्‍वर के शुभ समाचार के साथ अपना जीवन भी अर्पित करना चाहते थे।</verse>
				<verse number="9">भाइयो और बहिनो! आप को हमारा कठोर परिश्रम याद होगा। आप के बीच परमेश्‍वर के शुभ समाचार की घोषणा करते समय हम दिन-रात काम-धन्‍धा करते रहे, जिससे किसी पर भार न डालें।</verse>
				<verse number="10">आप, और परमेश्‍वर भी, इस बात के साक्षी हैं कि आप विश्‍वासियों के साथ हमारा आचरण कितना पवित्र, धार्मिक और निर्दोष था।</verse>
				<verse number="11">आप जानते हैं कि हम पिता की तरह आप में से प्रत्‍येक को</verse>
				<verse number="12">उपदेश और सान्‍त्‍वना देते और अनुरोध करते थे कि आप उस परमेश्‍वर के योग्‍य जीवन बितायें, जो आप को अपने राज्‍य की महिमा के लिए बुलाता है।</verse>
				<verse number="13">हम इसलिए निरन्‍तर परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देते हैं कि जब आपने हम से परमेश्‍वर का सन्‍देश सुना और ग्रहण किया, तो आपने उसे मनुष्‍यों का वचन नहीं, बल्‍कि- जैसा कि वह वास्‍तव में है- परमेश्‍वर का वचन समझ कर स्‍वीकार किया और यह वचन अब आप विश्‍वासियों में क्रियाशील है।</verse>
				<verse number="14">भाइयो और बहिनो! आप लोगों ने यहूदा प्रदेश में स्‍थित परमेश्‍वर की कलीसियाओं का अनुकरण किया है, जो येशु मसीह में हैं, क्‍योंकि आप को अपने सजातीय लोगों से वही दुर्व्यवहार सहना पड़ा, जो उन्‍होंने यहूदा-वासियों से सहा है।</verse>
				<verse number="15">उन यहूदियों ने प्रभु येशु तथा नबियों का वध किया और हम पर घोर अत्‍याचार किया। वे परमेश्‍वर को अप्रसन्न करते हैं और सब मनुष्‍यों के विरोधी हैं,</verse>
				<verse number="16">क्‍योंकि वे गैर-यहूदियों को मुक्‍ति का सन्‍देश सुनाने से हमें रोकना चाहते हैं और इस प्रकार वे अपने पापों का घड़ा निरन्‍तर भरते जाते हैं और अब परमेश्‍वर का क्रोध उनके सिर पर आ पड़ा है।</verse>
				<verse number="17">भाइयो और बहिनो! जब हम कुछ समय के लिए आप लोगों के प्रेम से नहीं, बल्‍कि आपके दर्शनों से वंचित थे, तो हमारी आप से फिर मिलने की अभिलाषा और बढ़ती गई।</verse>
				<verse number="18">इसलिए हमने, विशेषकर मैं पौलुस ने, बार-बार आप के यहाँ आना चाहा, किन्‍तु शैतान ने हमारा रास्‍ता रोक दिया।</verse>
				<verse number="19">जब हम अपने प्रभु येशु के आगमन पर उनके सामने खड़े होंगे, तो आप लोगों को छोड़ कर हमारी आशा या आनन्‍द या गौरवपूर्ण मुकुट और क्‍या हो सकता है?</verse>
				<verse number="20">हमारा गौरव और आनन्‍द तो आप लोग ही हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">अन्‍त में हम से नहीं रहा गया। हम ने अथेने नगर में अकेले रहने का निश्‍चय किया</verse>
				<verse number="2">और मसीह के शुभ समाचार के प्रचार में परमेश्‍वर के सहयोगी अपने भाई तिमोथी को आपके यहाँ भेजा कि वह आपको धैर्य बँधायें और विश्‍वास में दृढ़ बनाये रखें,</verse>
				<verse number="3">जिससे कोई भी विश्‍वासी भाई और बहिन इन विपत्तियों के कारण विचलित न हों। आप लोग जानते हैं कि हमारे लिए ऐसे कष्‍टों का आना अनिवार्य है।</verse>
				<verse number="4">आप के यहाँ रहते समय हम आप से कहा करते थे कि विपत्तियाँ हम पर आ पड़ेंगी और जैसा कि आप जानते हैं, हुआ भी वही।</verse>
				<verse number="5">इसलिए जब मुझ से नहीं रहा गया, तो आप लोगों के विश्‍वास का समाचार जानने के लिए मैंने तिमोथी को भेजा, क्‍योंकि हम डरते थे कि कहीं लुभाने वाले शैतान ने आप को लुभाया हो और हमारा परिश्रम व्‍यर्थ हो गया हो।</verse>
				<verse number="6">तिमोथी अभी-अभी आप के यहाँ से लौटे हैं और आप के विश्‍वास तथा प्रेम के विषय में अच्‍छा समाचार लाये हैं। वह हमें बताते हैं कि आप सदा हम को प्रेम से याद करते हैं और हमें फिर देखने के लिए उतने ही उत्‍सुक हैं, जितने हम आप लोगों को देखने के लिए।</verse>
				<verse number="7">ओ भाइयो और बहिनो! हमें अपने सब कष्‍टों और संकटों में आप लोगों के विश्‍वास से सान्‍त्‍वना मिली है।</verse>
				<verse number="8">यह जान कर हम में अब नये जीवन का संचार हुआ है कि आप प्रभु में दृढ़ बने हुए हैं।</verse>
				<verse number="9">आपने हमारे परमेश्‍वर के सामने हमें कितना आनन्‍द प्रदान किया है! हम आप लोगों के विषय में परमेश्‍वर को पर्याप्‍त धन्‍यवाद कैसे दे सकते हैं?</verse>
				<verse number="10">हम रात-दिन आग्रह के साथ परमेश्‍वर से यह प्रार्थना करते रहते हैं कि हम आप को दुबारा देख सकें और आप के विश्‍वास में जो कमी रह गयी है, उसे पूरा कर सकें।</verse>
				<verse number="11">हमारा पिता परमेश्‍वर और हमारे प्रभु येशु हमारे लिए आप के पास पहुँचने का मार्ग सुगम बनायें।</verse>
				<verse number="12">प्रभु ऐसा करें कि जिस तरह हम आप लोगों को प्‍यार करते हैं, उसी तरह आपका प्रेम एक दूसरे के प्रति सब के प्रति बढ़ता और उमड़ता रहे।</verse>
				<verse number="13">इस प्रकार वह उस दिन तक आपके हृदय को हमारे पिता परमेश्‍वर के सामने पवित्र और निर्दोष बनाये रखें, जब हमारे वही प्रभु येशु अपने सब सन्‍तों के साथ आयेंगे। आमेन!</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! आप लोग हमसे यह शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं कि किस प्रकार आचरण करना और परमेश्‍वर को प्रसन्न करना चाहिए, और आप इसके अनुसार चलते भी हैं। अन्‍त में, हम प्रभु येशु के नाम पर आपसे आग्रह के साथ अनुनय करते हैं कि आप इस विषय में और आगे बढ़ते जायें।</verse>
				<verse number="2">आप लोग जानते हैं कि हमने प्रभु येशु की ओर से आप को कौन-कौन से आदेश दिये हैं।</verse>
				<verse number="3">परमेश्‍वर की इच्‍छा यही है कि आप लोग पवित्र बनें और व्‍यभिचार से दूर रहें।</verse>
				<verse number="4">आप में से प्रत्‍येक व्यक्‍ति संयम सीख कर अपने शरीर को पवित्र बनाये रखे और उसका सम्‍मान करे ।</verse>
				<verse number="5">उन विधर्मियों की तरह जो कि परमेश्‍वर को नहीं जानते, कोई भी वासना के वशीभूत न हो।</verse>
				<verse number="6">कोई भी मर्यादा का उल्‍लंघन न करे और इस सम्‍बन्‍ध में अपने भाई अथवा बहिन के प्रति अन्‍याय नहीं करे; क्‍योंकि प्रभु इन सब बातों का बदला लेता है, जैसा कि हम आप लोगों को स्‍पष्‍ट श्‍ब्‍दों में समझा चुके हैं।</verse>
				<verse number="7">क्‍योंकि परमेश्‍वर ने हमें अशुद्धता के लिए नहीं, बल्‍कि पवित्रता के लिए बुलाया है।</verse>
				<verse number="8">इसलिए जो इस आदेश का तिरस्‍कार करता है, वह मनुष्‍य का नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर का तिरस्‍कार करता है जो आप को अपना पवित्र आत्‍मा प्रदान करता है।</verse>
				<verse number="9">भ्रातृ-प्रेम के विषय में आप लोगों को लिखने की कोई आवश्‍यकता नहीं; क्‍योंकि आप लोग परमेश्‍वर से ही एक दूसरे को प्‍यार करना सीख चुके हैं</verse>
				<verse number="10">और सारी मकिदुनिया के भाई-बहिनों के प्रति प्रेम का निर्वाह करते हैं। प्‍यारो! मेरा अनुरोध है कि आप इस विषय में और भी उन्नति करें।</verse>
				<verse number="11">आप इस बात पर गर्व करें कि आप शान्‍ति में जीवन बिताते हैं और हर एक अपने-अपने काम में लगा रहता है। आप लोग मेरे आदेश के अनुसार अपने हाथों से अपना काम करें।</verse>
				<verse number="12">इस प्रकार आचरण करने से अन्‍य लोग आपका आदर करेंगे और आप को किसी बात की कमी नहीं होगी।</verse>
				<verse number="13">भाइयो और बहिनो! हम चाहते हैं कि मृतकों के विषय में आप को निश्‍चित जानकारी हो। कहीं ऐसा न हो कि आप उन लोगों की तरह शोक मनायें, जिन्‍हें कोई आशा नहीं है।</verse>
				<verse number="14">हम तो विश्‍वास करते हैं कि येशु मर गये और फिर जी उठे। उसी तरह परमेश्‍वर मृतकों को येशु के द्वारा और उन्‍हीं के साथ ले आएगा ।</verse>
				<verse number="15">हमें प्रभु से जो शिक्षा मिली है, उसके आधार पर हम आप से यह कहते हैं: हम, जो जीवित हैं और जो प्रभु के आने तक शेष रहेंगे, मृतकों से पहले महिमा में प्रवेश नहीं करेंगे;</verse>
				<verse number="16">क्‍योंकि जब आदेश दिया जायेगा और प्रधान स्‍वर्गदूत की वाणी तथा परमेश्‍वर की तुरही सुनाई पड़ेगी, तो प्रभु स्‍वयं स्‍वर्ग से उतरेंगे। जो मसीह में मर गए हैं, वे पहले जी उठेंगे।</verse>
				<verse number="17">इसके बाद हम, जो जीवित हैं और जो उस समय तक शेष रहेंगे, उन लोगों के साथ बादलों में ऊपर उठा लिये जायेंगे और आकाश में प्रभु से मिलेंगे। इस प्रकार हम सदा प्रभु के साथ रहेंगे।</verse>
				<verse number="18">आप इन बातों की चर्चा करते हुए एक दूसरे को सान्‍त्‍वना दिया करें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! आप लोग अच्‍छी तरह जानते हैं कि प्रभु का दिन, रात के चोर की तरह, आयेगा। इसलिए इसके निश्‍चित समय के विषय में आप को कुछ लिखने की कोई आवश्‍यकता नहीं है।</verse>
				<verse number="2"></verse>
				<verse number="3">जब लोग यह कहेंगे, “अब तो शान्‍ति और सुरक्षा है”, तभी विनाश, गर्भवती की प्रसव-पीड़ा की तरह, उन पर अचानक आ पड़ेगा और वे उससे नहीं बच सकेंगे।</verse>
				<verse number="4">भाइयो और बहिनो! आप तो अन्‍धकार में नहीं हैं कि चोर की भाँति वह दिन आपको आ दबाए।</verse>
				<verse number="5">आप सब ज्‍योति की सन्‍तान हैं, दिन की सन्‍तान हैं। हम रात या अन्‍धकार की सन्‍तान नहीं हैं।</verse>
				<verse number="6">इसलिए हम दूसरों की तरह नहीं सोयें, बल्‍कि जागते हुए सतर्क रहें।</verse>
				<verse number="7">जो सोते हैं, वे रात को सोते हैं। जो मतवाले होते हैं, वे रात को ही मतवाले होते हैं।</verse>
				<verse number="8">हम, जो दिन के हैं, विश्‍वास एवं प्रेम का कवच और मुक्‍ति की आशा का टोप पहन कर सतर्क बने रहें।</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर यह नहीं चाहता कि हम उसके कोपभाजन बनें, बल्‍कि अपने प्रभु येशु मसीह के द्वारा मुक्‍ति प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="10">मसीह हमारे लिए मरे, जिससे हम चाहे जीवित हों या मर गये हों, उन से संयुक्‍त हो कर जीवन बितायें।</verse>
				<verse number="11">इसलिए आप परस्‍पर प्रोत्‍साहन दीजिए और एक दूसरे का आध्‍यात्‍मिक निर्माण कीजिए, जैसा कि आप कर भी रहे हैं।</verse>
				<verse number="12">ओ भाइयो और बहिनो! हमारी आप से एक प्रार्थना है। आप उन व्यक्‍तियों का आदर करें, जो आप के बीच परिश्रम करते हैं, प्रभु में आपके अधिकारी हैं और आप को चेतावनी देते हैं।</verse>
				<verse number="13">आप प्रेमपूर्वक उनका अत्‍यधिक सम्‍मान करें, क्‍योंकि वे आपके लिए परिश्रम करते हैं। आपस में मेल रखें।</verse>
				<verse number="14">भाइयो और बहिनो! हम आप से अनुरोध करते हैं कि आप आलसियों को चेतावनी दें, भीरुओं को सान्‍त्‍वना दें, दुर्बलों को संभालें और सब के साथ सहनशीलता का व्‍यवहार करें।</verse>
				<verse number="15">आप इस बात का ध्‍यान रखें कि बुराई के बदले कोई भी किसी के साथ बुराई नहीं करे। आप सदैव एक दूसरे की और सब मनुष्‍यों की भी भलाई करने का प्रयत्‍न करें।</verse>
				<verse number="16">आप हर समय प्रसन्न रहें,</verse>
				<verse number="17">निरन्‍तर प्रार्थना करते रहें,</verse>
				<verse number="18">सब बातों के लिए परमेश्‍वर को धन्‍यवाद दें; क्‍योंकि येशु मसीह के अनुसार आप लोगों के विषय में परमेश्‍वर की इच्‍छा यही है।</verse>
				<verse number="19">आत्‍मा की प्रेरणा का दमन नहीं करें</verse>
				<verse number="20">और नबूवत के वरदान की उपेक्षा नहीं करें,</verse>
				<verse number="21">बल्‍कि सब कुछ परखें और जो अच्‍छा हो, उसे स्‍वीकार करें।</verse>
				<verse number="22">हर प्रकार की बुराई से बचते रहें।</verse>
				<verse number="23">शान्‍ति का दाता परमेश्‍वर आप को पूर्ण रूप से पवित्र करे। आप का सम्‍पूर्ण व्यक्‍तित्‍व आत्‍मा, प्राण तथा शरीर हमारे प्रभु येशु मसीह के आगमन-दिवस पर निर्दोष पाया जाए।</verse>
				<verse number="24">परमेश्‍वर यह सब करेगा, क्‍योंकि उसने आपको बुलाया है और वह विश्‍वसनीय है।</verse>
				<verse number="25">प्‍यारो! आप हमारे लिए भी प्रार्थना करें।</verse>
				<verse number="26">शान्‍ति के पवित्र चुम्‍बन से सब भाई-बहिनों का अभिवादन करें।</verse>
				<verse number="27">आप को प्रभु की शपथ − यह पत्र सब भाई-बहिनों को पढ़ कर सुनाया जाये।</verse>
				<verse number="28">हमारे प्रभु येशु मसीह की कृपा आप पर बनी रहे।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="53">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">हमारे पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह में थिस्‍सलुनीके नगर की कलीसिया के नाम पौलुस, सिल्‍वानुस और तिमोथी का पत्र।</verse>
				<verse number="2">हमारे पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह आप को अनुग्रह और शान्‍ति प्रदान करें!</verse>
				<verse number="3">भाइयो और बहिनो! आप लोगों के विषय में परमेश्‍वर को निरन्‍तर धन्‍यवाद देना हमारा उचित कर्त्तव्‍य है; क्‍योंकि आपका विश्‍वास बहुत अच्‍छी तरह फल-फूल रहा है और आप-सब का एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ रहा है।</verse>
				<verse number="4">इसलिए हम स्‍वयं परमेश्‍वर की कलीसियाओं में आप लोगों पर गौरव करते हैं, क्‍योंकि आप धैर्य और विश्‍वास के साथ हर प्रकार का अत्‍याचार और कष्‍ट सहन करते हैं।</verse>
				<verse number="5">इसके द्वारा परमेश्‍वर का वह निर्णय न्‍यायोचित सिद्ध हो जाता है, जो आप को परमेश्‍वर के राज्‍य के योग्‍य समझेगा, जिसके लिए आप सब दु:ख भोगते हैं।</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर की दृष्‍टि में यह सर्वथा न्‍याय-संगत है कि वह उन लोगों को कष्‍ट दे जो आपको कष्‍ट दे रहे हैं</verse>
				<verse number="7">और आप को, जो कष्‍ट सह रहे हैं, और हम को, उस समय विश्राम दे, जब प्रभु येशु प्रकट होंगे और अपने शक्‍तिशाली दूतों के साथ प्रज्‍वलित अग्‍नि में आकाश से उतरेंगे। तब वह उन लोगों को दण्‍डित करेंगे, जो परमेश्‍वर को स्‍वीकार नहीं करते और हमारे प्रभु येशु का शुभ समाचार सुनने से इन्‍कार करते हैं।</verse>
				<verse number="8"></verse>
				<verse number="9">ऐसे लोगों को प्रभु के सान्निध्‍य और उनके तेजोमय सामर्थ्य से पृथक होकर अनंत विनाश का दण्‍ड मिलेगा।</verse>
				<verse number="10">यह उस दिन होगा जब प्रभु अपने संतों में महिमा-मंडित होने और उन सब में आश्‍चर्य का कारण बनने आयेंगे, जिन्‍होंने विश्‍वास किया है। और विश्‍वास का विषय तो वह साक्षी है, जो हमने आपको दी है।</verse>
				<verse number="11">अत: हम निरन्‍तर आप लोगों के लिए यह प्रार्थना करते हैं हमारा परमेश्‍वर आप को अपने बुलावे के योग्‍य बना दे और आपकी प्रत्‍येक सद्इच्‍छा तथा विश्‍वास से किया हुआ आपका प्रत्‍येक कार्य अपने सामर्थ्य से पूर्णता तक पहुँचा दे।</verse>
				<verse number="12">इस प्रकार हमारे परमेश्‍वर की और प्रभु येशु मसीह की कृपा के द्वारा हमारे प्रभु येशु का नाम आप में गौरवान्‍वित होगा, और आप लोग भी उन में गौरवान्‍वित होंगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! हमारे प्रभु येशु मसीह के आगमन और उनके सामने हम लोगों के एकत्र होने के विषय में हमारा एक निवेदन यह है:</verse>
				<verse number="2">किसी आत्‍मिक प्रकाशन, वक्‍तव्‍य अथवा पत्र के कारण, जो हमारी ओर से जान पड़े, आप लोग आसानी से यह समझ कर न उत्तेजित हों और न घबरायें कि प्रभु का दिन आ चुका है।</verse>
				<verse number="3">कोई आप लोगों को किसी भी तरह न बहकाये। वह दिन तब तक नहीं आ सकता जब तक पहले धर्म-विद्रोह न हो जाये और वह “अधर्म-पुरुष” प्रकट न हो, जिसका विनाश अनिवार्य है।</verse>
				<verse number="4">वह अपने घमण्‍ड में उन सब का विरोध करता और उन से अपने को बड़ा मानता है, जो देवता कहलाते या पूज्‍य समझे जाते हैं, यहाँ तक कि वह परमेश्‍वर के मन्‍दिर में विराजमान हो कर स्‍वयं ईश्‍वर होने का दावा करता है।</verse>
				<verse number="5">क्‍या आप लोगों को याद नहीं है कि आप के बीच रहते समय मैं आप को ये सब बातें समझाया करता था?</verse>
				<verse number="6">आप जानते हैं कि कौन-सी शक्‍ति अभी अवरोध करती है, जिससे वह अपने समय से पहले प्रकट न हो।</verse>
				<verse number="7">क्‍योंकि अधर्म का रहस्‍य अभी भी क्रियाशील है, किन्‍तु वह तब तक गुप्‍त रहेगा, जब तक अवरोध करने वाला न हट जाये।</verse>
				<verse number="8">तब वह “अधर्मी” प्रकट होगा, जिसे प्रभु येशु अपने मुख के निश्‍वास से नष्‍ट करेंगे और अपने आगमन के प्रताप से भस्‍म कर देंगे।</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु “अधर्मी” का आगमन शौतान के प्रभाव से है, जो हर प्रकार के शक्‍तिशाली चिह्‍न और कपटपूर्ण चमत्‍कार दिखाकर</verse>
				<verse number="10">नाश होने वाले व्यक्‍तियों को हर प्रकार के अधर्ममय भ्रम में डालता है; क्‍योंकि उन्‍होंने उस सत्‍य से प्रेम करना स्‍वीकार नहीं किया, जो उन्‍हें बचाने में समर्थ था।</verse>
				<verse number="11">यही कारण है कि परमेश्‍वर उन पर महाभ्रम प्रेषित करता है, जिससे वे झूठ पर विश्‍वास करें और</verse>
				<verse number="12">वे सब दण्‍डित किये जायें, जिन्‍होंने सत्‍य पर विश्‍वास नहीं किया और अधर्म का पक्ष लिया है।</verse>
				<verse number="13">भाइयो और बहिनो! प्रभु आपको प्‍यार करता है। हमें प्रभु परमेश्‍वर को आप लोगों के विषय में निरन्‍तर धन्‍यवाद देना चाहिए। परमेश्‍वर ने प्रथम फल के रूप में आपको चुना, जिससे आप पवित्र करनेवाले आत्‍मा द्वारा और सत्‍य में अपने विश्‍वास द्वारा मुक्‍ति प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="14">उसी उद्देश्‍य के लिए उसने हमारे शुभ समाचार के प्रचार द्वारा आप को बुलाया, जिससे आप हमारे प्रभु येशु मसीह की महिमा को प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="15">इसलिए भाइयो और बहिनो! आप विश्‍वास में दृढ़ बनें और उन परम्‍पराओं का पालन करें जिनकी शिक्षा आपको मौखिक रूप से या पत्र के द्वारा हम से मिली है।</verse>
				<verse number="16">स्‍वयं हमारे प्रभु येशु मसीह तथा हमारा पिता परमेश्‍वर, जिसने हमसे इतना प्रेम किया और हमें चिरस्‍थायी सान्‍त्‍वना तथा उज्‍ज्‍वल आशा का वरदान दिया है,</verse>
				<verse number="17">आप के हृदय को सान्‍त्‍वना देते रहें तथा हर प्रकार के भले काम और वचन में सुदृढ़ बनाये रखें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">भाइयो और बहिनो! अन्‍त में यह: आप हमारे लिए प्रार्थना करें जिससे प्रभु का वचन शीघ्र ही फैल जाये तथा सब जगह सम्‍मान के साथ स्‍वीकार किया जाए। जैसा कि आप लोगों के बीच में हुआ है;</verse>
				<verse number="2">और यह भी कि टेढ़े तथा दुष्‍ट लोगों से हम बच निकलें, क्‍योंकि सभी विश्‍वासी नहीं हैं।</verse>
				<verse number="3">परन्‍तु प्रभु विश्‍वसनीय है। वह आप लोगों को सुदृढ़ बनाये रखेगा और बुराई से आपकी रक्षा करेगा।</verse>
				<verse number="4">हम को, प्रभु में, आप लोगों पर पूरा भरोसा है कि आप हमारे आदेशों का पालन कर रहे हैं और करते रहेंगे।</verse>
				<verse number="5">प्रभु परमेश्‍वर आपके हृदय को ईश्‍वरीय प्रेम तथा मसीह के धैर्य की ओर अभिमुख करे।</verse>
				<verse number="6">प्‍यारो! हम आप को अपने प्रभु येशु मसीह के नाम पर आदेश देते हैं कि आप उन भाई-बहिनों से अलग रहें, जो काम नहीं करते और उस परम्‍परा के अनुसार नहीं चलते, जो आप लोगों को हम से प्राप्‍त हुई है।</verse>
				<verse number="7">आप लोगों को हमारा अनुकरण कैसा करना चाहिए- आप यह स्‍वयं जानते हैं। आपके बीच रहते समय हम अकर्मण्‍य नहीं थे।T</verse>
				<verse number="8">हमने किसी के यहाँ मुफ्‍त में रोटी नहीं खायी, बल्‍कि हम कठोर परिश्रम से रात-दिन काम करते रहे ताकि आप लोगों में से किसी के लिए भी भार न बनें।</verse>
				<verse number="9">हमें इसका अधिकार नहीं था-ऐसी बात नहीं है, बल्‍कि हम आपके सामने एक आदर्श रखना चाहते थे, जिसका आप अनुकरण कर सकें।</verse>
				<verse number="10">आप के बीच रहते समय हमने आप को यह नियम दिया: यदि कोई काम करना न चाहे, तो वह खाने भी न पाए।</verse>
				<verse number="11">अब हमारे सुनने में आता है कि आप में से कुछ लोग आलस्‍य का जीवन बिताते हैं। वे स्‍वयं काम नहीं करते और दूसरों के काम में बाधा डालते हैं।</verse>
				<verse number="12">हम ऐसे लोगों को प्रभु येशु मसीह के नाम पर यह आदेश देते हैं और उन से अनुरोध करते हैं कि वे चुपचाप काम करते रहें और अपनी कमाई की रोटी खायें।</verse>
				<verse number="13">भाइयो और बहिनो! आप लोग भलाई करते हुए हिम्‍मत न हारें।</verse>
				<verse number="14">यदि कोई इस पत्र में बताई गई हमारी बातों को न माने, तो उस पर नजर रखें और उससे सम्‍बन्‍ध तोड़ लें, जिससे वह अपने आचरण पर लज्‍जित हो।</verse>
				<verse number="15">फिर भी आप उसके साथ शत्रु-जैसा व्‍यवहार नहीं करें, बल्‍कि उसे भाई अथवा बहिन की तरह समझायें।</verse>
				<verse number="16">शान्‍ति का प्रभु स्‍वयं आप लोगों को हर समय और हर प्रकार शान्‍ति प्रदान करता रहे! प्रभु आप सब के साथ हो!</verse>
				<verse number="17">मैं-पौलुस अपने हाथ से यह नमस्‍कार लिख रहा हूँ। यह मेरे सब पत्रों की पहचान है। मैं इसी प्रकार लिखता हूँ।</verse>
				<verse number="18">हमारे प्रभु येशु मसीह की कृपा आप सब पर बनी रहे!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="54">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">विश्‍वास में सच्‍चे पुत्र तिमोथी के नाम पौलुस का पत्र, जो हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर और हमारी आशा के आधार येशु मसीह के आदेशानुसार येशु मसीह का प्रेरित है। पिता परमेश्‍वर और हमारे प्रभु येशु मसीह तुम्‍हें अनुग्रह, दया और शान्‍ति प्रदान करें!</verse>
				<verse number="2"></verse>
				<verse number="3">मैंने मकिदुनिया प्रदेश के लिए प्रस्‍थान करते समय तुम से इफिसुस नगर में रह जाने का अनुरोध किया था, जिससे तुम कुछ लोगों को यह आदेश दे सको कि वे भ्रान्‍त धारणाओं की शिक्षा नहीं दें</verse>
				<verse number="4">और कल्‍पित कथाओं एवं अंतहीन वंशावलियों के फेर में नहीं पड़ें। इन से वाद-विवाद को बढ़ावा मिलता है, किन्‍तु उस ईश्‍वरीय प्रबन्‍ध का ज्ञान प्राप्‍त नहीं होता, जो विश्‍वास पर आधारित है।</verse>
				<verse number="5">इस आदेश का लक्ष्य वह प्रेम है, जो शुद्ध हृदय, निर्दोष अन्‍त:करण और निष्‍कपट विश्‍वास से उत्‍पन्न होता है।</verse>
				<verse number="6">कुछ लोग इस मार्ग को छोड़ कर निरर्थक वाद-विवाद में भटक गये हैं।</verse>
				<verse number="7">वे व्‍यवस्‍था के शास्‍त्री होने का दावा करते हैं, किन्‍तु वे जिन शब्‍दों का प्रयोग करते हैं और जिन विषयों पर इतना बल देते हैं, उन्‍हें स्‍वयं नहीं समझते हैं।</verse>
				<verse number="8">हम-सब जानते हैं कि व्‍यवस्‍था उत्तम वस्‍तु है बशर्ते उसका उचित रीति से उपयोग किया जाये।</verse>
				<verse number="9">हमें याद रहे कि व्‍यवस्‍था धर्मियों के लिए निर्धारित नहीं हुई, बल्‍कि उपद्रवी और निरंकुश लोगों के लिए, विधर्मियों और पापियों, नास्‍तिकों और धर्मविरोधियों, मातृ-पितृ-घातकों, हत्‍यारों,</verse>
				<verse number="10">व्‍यभिचारियों और पुरुषगामियों, मानव-विक्रेताओं, असत्‍य-वादियों, झूठी शपथ खानेवालों और उन सब मनुष्‍यों के लिए जो उस हितकारी शिक्षा का विरोध करते हैं,</verse>
				<verse number="11">जो शुभ समाचार के अनुरूप है। यह शुभ समाचार परमधन्‍य परमेश्‍वर की महिमा प्रकट करता है और मुझे सौंपा गया है।</verse>
				<verse number="12">हमारे प्रभु येशु मसीह को मैं धन्‍यवाद देता हूँ, जिन्‍होंने मुझे बल दिया और मुझे विश्‍वास के योग्‍य समझ कर अपनी सेवा में नियुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="13">मैं तो पहले ईश-निन्‍दक, अत्‍याचारी और उद्दण्‍ड था; किन्‍तु मुझ पर दया की गयी है, क्‍योंकि अविश्‍वास के कारण मैं यह नहीं जानता था कि मैं क्‍या कर रहा हूँ।</verse>
				<verse number="14">हमारे प्रभु का अनुग्रह प्रचुर मात्रा में मुझे प्राप्‍त हुआ और साथ ही वह विश्‍वास और प्रेम भी, जो हमें येशु मसीह द्वारा मिलता है।</verse>
				<verse number="15">यह कथन विश्‍वसनीय और सर्वथा मानने योग्‍य है कि येशु मसीह पापियों को बचाने के लिए संसार में आये, और उन में से सबसे बड़ा पापी मैं हूँ।</verse>
				<verse number="16">मुझ पर इसीलिए दया की गयी है कि येशु मसीह सब से पहले मुझ में अपनी सम्‍पूर्ण सहनशीलता प्रदर्शित करें और उन लोगों के लिए एक उदाहरण प्रस्‍तुत करें, जो शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त करने के लिए उनमें विश्‍वास करेंगे।</verse>
				<verse number="17">युगों के अधिपति, अविनाशी, अदृश्‍य और अतुल्‍य परमेश्‍वर का सम्‍मान तथा महिमा युगानुयुग होती रहे!</verse>
				<verse number="18">पुत्र तिमोथी! जो नबूवतें पहले तुम्‍हारे विषय में हो चुकी हैं, उनके अनुरूप मैं तुम्‍हें यह भार सौंप रहा हूँ। तुम उनसे बल ग्रहण करो और विश्‍वास एवं शुद्ध अन्‍त:करण से सज्‍जित हो कर अच्‍छी लड़ाई लड़ो। कुछ लोगों ने अपने अन्‍त:करण की वाणी का तिरस्‍कार किया और इस कारण उनकी विश्‍वास-रूपी नौका डूब गई!</verse>
				<verse number="19"></verse>
				<verse number="20">इन में हुमिनयुस और सिकन्‍दर हैं। मैंने उन्‍हें शैतान के हवाले कर दिया, जिससे वे यह शिक्षा लें कि परमेश्‍वर की निन्‍दा नहीं करनी चाहिए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">मैं सब से पहले यह अनुरोध करता हूँ कि सभी मनुष्‍यों के लिए, विशेष रूप से</verse>
				<verse number="2">राजाओं और सब अधिकारियों के लिए, अनुनय-विनय, प्रार्थना, निवेदन तथा धन्‍यवाद अर्पित किया जाये, जिससे हम भक्‍ति तथा मर्यादा के साथ निर्विघ्‍न तथा शान्‍त जीवन बिता सकें।</verse>
				<verse number="3">यह उचित भी है और हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर को प्रिय भी है,</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि वह चाहता है कि सभी मनुष्‍य मुक्‍ति प्राप्‍त करें और सत्‍य को जानें।</verse>
				<verse number="5">केवल एक ही परमेश्‍वर है और परमेश्‍वर तथा मनुष्‍यों के बीच केवल एक ही मध्‍यस्‍थ हैं, अर्थात् येशु मसीह, जो स्‍वयं मनुष्‍य हैं</verse>
				<verse number="6">और जिन्‍होंने सब के विमोचन के लिए अपने को अर्पित किया। उन्‍होंने उपयुक्‍त समय पर इसके सम्‍बन्‍ध में अपनी साक्षी दी।</verse>
				<verse number="7">मैं सच कहता हूँ, झूठ नहीं बोलता। मैं इसी का प्रचारक तथा प्रेरित, गैर-यहूदियों के लिए विश्‍वास तथा सत्‍य का शिक्षक नियुक्‍त हुआ हूँ।</verse>
				<verse number="8">मैं चाहता हूँ कि सब जगह पुरुष, बैर तथा विवाद छोड़कर, श्रद्धापूर्वक हाथ ऊपर उठा कर प्रार्थना करें।</verse>
				<verse number="9">मैं यह भी चाहता हूँ कि स्‍त्रियाँ शिष्‍ट वेशभूषा में मर्यादा और शालीनता का ध्‍यान रखें और कृत्रिम केश-विन्‍यास, स्‍वर्ण, मोतियों एवं कीमती वस्‍त्रों से नहीं,</verse>
				<verse number="10">बल्‍कि सत्‍कर्मों से अपना बनाव-सिंगार करें, जैसा कि उन स्‍त्रियों को शोभा देता है, जो ईश्‍वर-भक्‍त होने का दावा करती हैं।</verse>
				<verse number="11">धर्मशिक्षा के समय स्‍त्रियाँ पूर्ण अधीनता के साथ शान्‍त रहें।</verse>
				<verse number="12">मेरी अनुमति नहीं है कि वे ही शिक्षा दें अथवा पुरुषों पर अधिकार जतायें। वे शांत रहें;</verse>
				<verse number="13">क्‍योंकि पहले आदम की रचना हुई, तब हव्‍वा की।</verse>
				<verse number="14">और आदम बहकावे में नहीं पड़ा, बल्‍कि स्‍त्री ने बहकावे में पड़ कर अपराध किया।</verse>
				<verse number="15">फिर भी यदि स्‍त्रियाँ संयम से विश्‍वास, प्रेम और पवित्रता में दृढ़ बनी रहेंगी, तो वे अपने मातृत्‍व द्वारा मुक्‍ति प्राप्‍त करेंगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">यह कथन विश्‍वसनीय है। यदि कोई धर्माध्‍यक्ष बनना चाहता है, तो वह एक अच्‍छा कार्य करने की कामना करता है।</verse>
				<verse number="2">धर्माध्‍यक्ष को चाहिए कि वह अनिन्‍दनीय, पत्‍नीव्रती, संयमी, समझदार, भद्र, अतिथिप्रेमी और कुशल शिक्षक हो।</verse>
				<verse number="3">वह मद्यसेवी या क्रोधी नहीं, बल्‍कि सहनशील हो। वह झगड़ालू या लोभी न हो।</verse>
				<verse number="4">वह अपने घर का अच्‍छा प्रबन्‍ध करे और गम्‍भीरतापूर्वक अपने बच्‍चों को अनुशासन में रखे।</verse>
				<verse number="5">यदि कोई अपने घर का प्रबन्‍ध नहीं कर सकता, तो वह परमेश्‍वर की कलीसिया की देखभाल कैसे करेगा?</verse>
				<verse number="6">वह नवदीिक्षत नहीं हो, अन्‍यथा वह घमंड से भर जायेगा और उसे भी वैसा ही दंड मिलेगा जैसा शैतान को मिला था।</verse>
				<verse number="7">यह भी आवश्‍यक है कि बाहरी जनता में उसके विषय में अच्‍छी बातें कही जाती हों। कहीं ऐसा न हो कि उसकी बदनामी हो और वह शैतान के फन्‍दे में पड़ जाये।</verse>
				<verse number="8">इसी तरह धर्मसेवक आचरण में गम्‍भीर तथा निष्‍कपट हों। वे न तो मद्यसेवी हों और न लोभी।</verse>
				<verse number="9">वे निर्मल अन्‍त:करण से विश्‍वास के रहस्‍य के प्रति ईमानदार रहें।</verse>
				<verse number="10">पहले उनकी परीक्षा ली जाये और निष्‍कलंक प्रमाणित हो जाने के बाद ही वे धर्मसेवकों का कार्य करें।</verse>
				<verse number="11">इसी प्रकार धर्मसेविकाएँ परनिन्‍दक नहीं, बल्‍कि गम्‍भीर, संयमी और सब बातों में विश्‍वसनीय हों।</verse>
				<verse number="12">धर्मसेवक पत्‍नीव्रती हों और अपने बच्‍चों तथा घर का अच्‍छा प्रबन्‍ध करने वाले हों।</verse>
				<verse number="13">जो धर्मसेवक अपना सेवाकार्य अच्‍छी तरह पूरा करते हैं, वे प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त करते हैं और येशु मसीह के विश्‍वास के विषय में निर्भीकता से बोल सकते हैं।</verse>
				<verse number="14">मुझे आशा है कि मैं शीघ्र ही तुम्‍हारे पास आऊंगा, किन्‍तु यह पत्र इसलिए लिख रहा हूँ:</verse>
				<verse number="15">यदि मेरे आने में देर हो जाये, तो तुम्‍हें इस बात की जानकारी रहे कि परमेश्‍वर के परिवार में लोगों का आचरण कैसा होना चाहिए। परमेश्‍वर का परिवार जीवन्‍त परमेश्‍वर की कलीसिया है; वह सत्‍य का स्‍तम्‍भ और मूलाधार है।</verse>
				<verse number="16">धर्म का यह रहस्‍य निस्‍सन्‍देह महान् है: मसीह मनुष्‍य के रूप में प्रकट हुए, पवित्र आत्‍मा के द्वारा सत्‍य प्रमाणित हुए, और स्‍वर्गदूतों को दिखाई दिये। अन्‍यजातियों में उनका प्रचार हुआ, संसार भर में उन पर विश्‍वास किया गया और वह महिमा में ऊपर उठा लिये गये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">पवित्र आत्‍मा स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहता है कि अन्‍तिम समय में कुछ लोग विश्‍वास अस्‍वीकार करेंगे, क्‍योंकि वे बहकाने वाली आत्‍माओं पर और भूत-प्रेतों से प्राप्‍त शिक्षाओं पर ध्‍यान देंगे।</verse>
				<verse number="2">वे कपटी लोगों के पाखण्‍ड द्वारा भटकाये जायेंगे, जिनके अन्‍त:करण पर शैतान की मुहर लग चुकी है,</verse>
				<verse number="3">जो विवाह का निषेध करते हैं और कुछ भोज्‍य वस्‍तुओं से परहेज करने का आदेश देते हैं−यद्यपि परमेश्‍वर ने उन व‍स्‍तुओं की सृष्‍टि इसलिए की है कि सत्‍य जानने वाले विश्‍वासी धन्‍यवाद देते हुए उन्‍हें ग्रहण करें।</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि परमेश्‍वर ने जो कुछ बनाया, वह सब अच्‍छा है और ऐसा कुछ भी त्‍याज्‍य नहीं है, जो धन्‍यवाद के साथ ग्रहण किया जाता है।</verse>
				<verse number="5">वह परमेश्‍वर के वचन और प्रार्थना द्वारा पवित्र हो जाता है।</verse>
				<verse number="6">तुम ये सब बातें भाइयों एवं बहिनों को समझाओ। इस प्रकार तुम येशु मसीह के उत्तम सेवक बने रहोगे, और विश्‍वास के सिद्धान्‍तों से एवं उस प्रामाणिक शिक्षा से बल ग्रहण करते रहोगे, जिसका तुम ईमानदारी से पालन करते आ रहे हो।</verse>
				<verse number="7">अधार्मिक एवं निस्‍सार कल्‍पित कथाओं से दूर रहो और भक्‍ति की साधना में लगे रहो।</verse>
				<verse number="8">शरीर के व्‍यायाम से कुछ लाभ तो होता है, किन्‍तु भक्‍ति से जो लाभ मिलता है, वह असीम है; क्‍योंकि वह जीवन का आश्‍वासन देती है, इहलोक में भी और परलोक में भी।</verse>
				<verse number="9">यह कथन विश्‍वसनीय और सर्वथा मानने योग्‍य है।</verse>
				<verse number="10">यही कारण है कि हम परिश्रम करते रहते और संघर्ष में लगे रहते हैं; क्‍योंकि हमने जीवन्‍त परमेश्‍वर पर भरोसा रखा है, जो सब मनुष्‍यों का और विशेष रूप से विश्‍वासियों का उद्धारकर्ता है।</verse>
				<verse number="11">तुम ये आदेश और यह शिक्षा दिया करो।</verse>
				<verse number="12">तुम्‍हारी युवावस्‍था के कारण कोई तुम्‍हारा तिरस्‍कार न करे। तुम वचन, कर्म, प्रेम, विश्‍वास और शुद्धता में विश्‍वासियों के आदर्श बनो।</verse>
				<verse number="13">मेरे आने तक धर्मग्रन्‍थ का पाठ करने और प्रवचन तथा शिक्षा देने में लगे रहो।</verse>
				<verse number="14">उस आध्‍यात्‍मिक वरदान की उपेक्षा मत करो, जो तुम में विद्यमान है और तुम्‍हें नबूवत द्वारा धर्मवृद्धों के हाथ रखते समय प्राप्‍त हुआ था।</verse>
				<verse number="15">इन बातों का ध्‍यान रखो और इन में पूर्ण रूप से लीन रहो, जिससे सब लोग तुम्‍हारी उन्नति देख सकें।</verse>
				<verse number="16">तुम अपने विषय में जागरूक रहो तथा अपनी शिक्षा के विषय में सावधान रहो। इन बातों में दृढ़ बने रहो। ऐसा करने से तुम अपनी तथा अपने श्रोताओं की मुक्‍ति का कारण बनोगे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">बड़े-बूढ़े को कभी नहीं डाँटो, बल्‍कि उससे इस प्रकार अनुरोध करो, मानो वह तुम्‍हारा पिता हो। युवकों को भाई,</verse>
				<verse number="2">वृद्धाओं को माता और युवतियों को बहिन समझ कर उनके साथ शुद्ध मन से व्‍यवहार करो।</verse>
				<verse number="3">उन विधवाओं का सम्‍मान और सहायता करो, जो सचमुच “विधवा” हैं।</verse>
				<verse number="4">यदि किसी विधवा के अपने पुत्र-पुत्रियाँ अथवा पौत्र-पौत्रियाँ हों, तो वे यह समझें कि उन्‍हें सब से पहले अपने निजी परिवार के प्रति धर्म निभाना और अपने माता-पिता के उपकारों को थोड़ा-बहुत लौटाना चाहिए, क्‍योंकि यह परमेश्‍वर को प्रिय है।</verse>
				<verse number="5">जो सचमुच विधवा है, जिसका कोई भी नहीं है, वह परमेश्‍वर पर भरोसा रख कर रात-दिन प्रार्थना तथा उपासना में लगी रहती है।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु जो भोग-विलास का जीवन बिताती है, वह जीते हुए भी मर चुकी है।</verse>
				<verse number="7">तुम इसके सम्‍बन्‍ध में उन्‍हें चेतावनी दो, जिससे उनका चरित्र निर्दोष बना रहे।</verse>
				<verse number="8">यदि कोई व्यक्‍ति अपने सम्‍बन्‍धियों की, विशेष कर अपने निजी परिवार की देख-रेख नहीं करता, वह विश्‍वास को त्‍याग चुका और अविश्‍वासी से भी बुरा है।</verse>
				<verse number="9">विधवाओं की सूची में उसी का नाम लिखा जाये, जो साठ वर्ष से कम की न हो और जो पतिव्रता पत्‍नी रह चुकी हो</verse>
				<verse number="10">और अपने भले कामों के कारण नेकनाम हो, जिसने अपने बच्‍चों का अच्‍छा पालन-पोषण किया हो, अतिथियों की सेवा की हो, सन्‍तों के पैर धोये हों, दीन-दुखियों की सहायता की हो, अर्थात् हर प्रकार के परोपकार में लगी रही हो।</verse>
				<verse number="11">कम उम्र की विधवाओं का नाम सूची में न लिखा जाये। कारण यह है कि जब उनकी वासना उन्‍हें मसीह से विमुख करती है, तो वे विवाह करना चाहती हैं</verse>
				<verse number="12">और इस प्रकार अपनी पहली प्रतिज्ञा भंग कर दोषी बनती हैं।</verse>
				<verse number="13">इसके अतिरिक्‍त वे आलसी रहना सीख जाती हैं। घर-घर घूमना उनकी आदत हो जाती है और वे आलसी ही नहीं रहतीं, बल्‍कि बकबक करतीं, दूसरों के काम में दखल देतीं और अशोभनीय बातों की चर्चा करती हैं।</verse>
				<verse number="14">इसलिए मैं चाहता हूँ कि कम उम्र की विधवाएँ विवाह करें, माता बनें, अपने घर का प्रबन्‍ध करें और विरोधी को हमारी निन्‍दा करने का अवसर न दें;</verse>
				<verse number="15">क्‍योंकि कुछ विधवाएं सन्‍मार्ग से भटक कर शैतान के मार्ग पर चलने लगी हैं।</verse>
				<verse number="16">यदि विश्‍वासी स्‍त्री के परिवार में विधवाएँ हैं, तो वह उनकी सहायता करे, जिससे उनका भार कलीसिया पर नहीं पड़े और कलीसिया उन्‍हीं की सहायता कर सके जो वास्‍तव में विधवाएं हैं।</verse>
				<verse number="17">जो धर्मवृद्ध नेतृत्‍व करने में सफलता प्राप्‍त करते हैं, वे दुगुने सम्‍मान के योग्‍य समझे जायें-विशेष रूप से वे, जो प्रचार और शिक्षा-कार्य में लगे हुए हैं;</verse>
				<verse number="18">क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ कहता है, “तुम दँवरी करते बैल के मुँह पर मोहरा मत लगाओ” और फिर, “मजदूर को अपनी उचित मजदूरी का अधिकार है।”</verse>
				<verse number="19">जब तक दो या तीन गवाह उसका समर्थन न करें, तब तक किसी धर्मवृद्ध के विरुद्ध कोई अभियोग स्‍वीकार मत करो।</verse>
				<verse number="20">जो पाप करते हैं, उन्‍हें सब के सामने चेतावनी दो, जिससे दूसरे लोगों को भी पाप करने में डर लगे।</verse>
				<verse number="21">मैं परमेश्‍वर और येशु मसीह एवं मनोनीत स्‍वर्गदूतों को साक्षी बना कर तुम से यह अनुरोध करता हूँ कि तुम, पूर्वाग्रह से मुक्‍त हो कर और किसी के साथ पक्षपात किये बिना, इन बातों का पालन करो।</verse>
				<verse number="22">तुम उचित विचार किये बिना किसी पर हस्‍तारोपण मत करो और दूसरों के पापों के सहभागी मत बनो। अपने को शुद्ध बनाये रखो।</verse>
				<verse number="23">तुम अब से केवल पानी मत पियो, बल्‍कि पाचन-शक्‍ति बढ़ाने के लिए और बारम्‍बार अस्‍वस्‍थ रहने के कारण तुम थोड़े से दाखरस का सेवन करो।</verse>
				<verse number="24">कुछ लोगों के पाप न्‍यायिक जाँच से पहले ही प्रकट होते हैं।</verse>
				<verse number="25">इसी प्रकार, कुछ लोगों के सत्‍कर्म प्रकट हैं और यदि नहीं हैं, तो वे देर तक छिप भी नहीं सकते।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">जिन लोगों पर गुलामी का जूआ रखा हुआ है, वे अपने स्‍वामियों को सब प्रकार के आदर के योग्‍य समझें, जिससे परमेश्‍वर के नाम और कलीसिया की शिक्षा की निन्‍दा न हो।</verse>
				<verse number="2">जिनके स्‍वामी विश्‍वास में उनके भाई हैं, वे इसके कारण उनका कम आदर नहीं करें, बल्‍कि और अच्‍छी तरह उनकी सेवा करें; क्‍योंकि जो लोग उनकी शुभ सेवा से लाभ उठाते हैं, वे विश्‍वासी और प्रिय भाई-बहिन हैं। तुम इन बातों की शिक्षा और उपदेश दिया करो।</verse>
				<verse number="3">यदि कोई भिन्न शिक्षा देता है और हमारे प्रभु येशु मसीह के हितकारी उपदेशों में और भक्‍ति-सम्‍मत शिक्षा में मन नहीं लगाता,</verse>
				<verse number="4">तो मैं समझता हूँ कि घमण्‍ड ने उसे अन्‍धा बना दिया है; वह कुछ नहीं समझता और उसे वाद-विवाद तथा निरर्थक शास्‍त्रार्थ करने का रोग हो गया है। इस प्रकार के विवादों से ईष्‍र्या, फूट, परनिन्‍दा, दूसरों पर कुत्‍सित सन्‍देह</verse>
				<verse number="5">और निरन्‍तर झगड़े उत्‍पन्न होते हैं। यह सब ऐसे लोगों के योग्‍य है, जिनका मन विकृत और सत्‍य से वंचित हो गया है और यह समझते हैं कि भक्‍ति लाभ का एक साधन है।</verse>
				<verse number="6">वैसे भक्‍ति है भी महान लाभ का साधन, यदि वह संतोष से युक्‍त हो।</verse>
				<verse number="7">हम न तो इस संसार में कुछ अपने साथ लाये हैं और न यहाँ से कुछ ले जा सकते हैं।</verse>
				<verse number="8">यदि हमारे पास भोजन-वस्‍त्र है, तो हमें इस से सन्‍तुष्‍ट रहना चाहिए।</verse>
				<verse number="9">जो लोग धन बटोरना चाहते हैं और ऐसी मूर्खतापूर्ण तथा हानिकर वासनाओं के शिकार बनते हैं, जो मनुष्‍यों को पतन और विनाश के गर्त्त में ढकेल देती हैं;</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि धन का लालच सभी बुराइयों की जड़ है। इसी लालच में पड़ कर कई लोग विश्‍वस के मार्ग से भटक गये और उन्‍होंने अपने ह्रदय को अनेक दु:खों से छलनी बना दिया है।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर का सेवक होने के नाते तुम इन सब बातों से अलग रह कर धार्मिकता, भक्‍ति, विश्‍वास, प्रेम, धैर्य तथा विनम्रता की साधना करो।</verse>
				<verse number="12">विश्‍वास के उत्तम संघर्ष में संघर्ष करते रहो और उस शाश्‍वत जीवन पर अधिकार प्राप्‍त करो, जिसके लिए तुम बुलाये गये हो और जिसके विषय में तुमने बहुत-से गवाहों के सामने अपने विश्‍वास की उत्तम साक्षी दी है।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर की उपस्‍थिति में, जो सब को जीवन प्रदान करता है, और येशु मसीह की उपस्‍थिति में, जिन्‍होंने राज्‍यपाल पोंतियुस पिलातुस के सम्‍मुख उत्तम साक्षी दी, मैं तुम को यह आदेश देता हूँ</verse>
				<verse number="14">कि हमारे प्रभु येशु मसीह के प्रकट होने तक निष्‍कलंक तथा निर्दोष रूप से अपने दायित्‍व का पालन करो।</verse>
				<verse number="15">यह प्रकटीकरण यथासमय परमधन्‍य तथा एकमात्र अधीश्‍वर के द्वारा होगा। वह राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु है,</verse>
				<verse number="16">जो अमरता का एकमात्र स्रोत है, जो अगम्‍य ज्‍योति में निवास करता है, जिसे न तो किसी मनुष्‍य ने कभी देखा है और न कोई देख सकता है। उसे सम्‍मान प्राप्‍त हो तथा उसका सामर्थ्य युगानुयुग बना रहे! आमेन!</verse>
				<verse number="17">इस वर्तमान संसार के धनवानों से अनुरोध करो कि वे घमण्‍ड न करें और नश्‍वर धन-सम्‍पत्ति पर नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर पर भरोसा रखें, जो हमारे उपभोग की सब वस्‍तुएं पर्याप्‍त मात्रा में देता है।</verse>
				<verse number="18">वे भलाई करते रहें, सत्‍कर्मों के धनी बनें, दानशील हों और परस्‍पर सहयोग दें।</verse>
				<verse number="19">इस प्रकार वे अपने लिए एक ऐसी पूँजी एकत्र करेंगे, जो भविष्‍य का उत्तम आधार होगी और जिसके द्वारा वे वास्‍तविक जीवन प्राप्‍त कर सकेंगे।</verse>
				<verse number="20">तिमोथी! जो निधि तुम्‍हें सौपी गयी है, उसे सुरक्षित रखो। अधार्मिक शब्‍द-आडम्‍बर और मिथ्‍या ‘ज्ञान’ के वाद-प्रतिवादों से दूर रहो।</verse>
				<verse number="21">ऐसे ज्ञान के कितने ही अनुयायी विश्‍वास के मार्ग से भटक गये हैं। परमेश्‍वर की कृपा आप सब पर बनी रहे!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="55">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यह पत्र प्रिय पुत्र तिमोथी के नाम पौलुस की ओर से है, जो परमेश्‍वर की इच्‍छा से येशु मसीह का प्रेरित है;</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि वह उस जीवन का संदेश सुनाने के लिए भेजा गया है, जो येशु मसीह में है और जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्‍वर ने की है। पिता परमेश्‍वर और हमारे येशु मसीह तुम्‍हें कृपा, दया तथा शान्‍ति प्रदान करें!</verse>
				<verse number="3">मैं अपने पूर्वजों की तरह शुद्ध अन्‍त:करण से परमेश्‍वर की सेवा करता हूँ और उसे धन्‍यवाद देता हुआ निरन्‍तर रात-दिन तुम्‍हें अपनी प्राथनाओं में याद करता हूँ।</verse>
				<verse number="4">जब मुझे तुम्‍हारे आँसुओं का स्‍मरण आता है, तो तुम से फिर मिलने की तीव्र अभिलाषा हो जाती है, जिससे मेरा आनन्‍द परिपूर्ण हो जाये।</verse>
				<verse number="5">तब मुझे तुम्‍हारा निष्‍कपट विश्‍वास सहज ही याद आता है। यह विश्‍वास पहले तुम्‍हारी नानी लोइस तथा तुम्‍हारी माता युनीके में विद्यमान था और मुझे निश्‍चय है, अब यह तुम में भी विद्यमान है।</verse>
				<verse number="6">इसी कारण मैं तुम्‍हें स्‍मरण दिलाता हूँ कि तुम परमेश्‍वर के वरदान की वह ज्‍वाला प्रज्‍वलित बनाये रखो, जो मेरे हाथों के आरोपण से तुम में विद्यमान है।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर ने हमें कायरता का नहीं, बल्‍कि सामर्थ्य, प्रेम तथा आत्‍मसंयम का आत्‍मा प्रदान किया है।</verse>
				<verse number="8">तुम न तो हमारे प्रभु की साक्षी देने में लज्‍जा अनुभव करो और न मुझ से, जो उनके लिए बन्‍दी हूँ, बल्‍कि परमेश्‍वर के सामर्थ्य पर भरोसा रख कर, तुम मेरे साथ शुभसमाचार के लिए कष्‍ट सहते रहो।</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर ने हमारा उद्धार किया और हमें पवित्र जीवन बिताने के लिए बुलाया है। उसने हमारे किसी पुण्‍य के कारण नहीं, बल्‍कि अपने उद्देश्‍य तथा अपनी कृपा के कारण ऐसा किया है। वह कृपा अनादि काल से येशु मसीह द्वारा हमें प्राप्‍त थी,</verse>
				<verse number="10">किन्‍तु अब वह हमारे मुक्‍तिदाता येशु मसीह के प्रकट होने से स्‍पष्‍ट प्रकाशित हुई है। येशु ने मृत्‍यु का विनाश किया और अपने शुभ समाचार द्वारा अमर जीवन को आलोकित किया है।</verse>
				<verse number="11">मैं उस शुभ समाचार का प्रचारक, प्रेरित तथा शिक्षक नियुक्‍त किया गया हूँ।</verse>
				<verse number="12">इस कारण मैं यहाँ यह कष्‍ट सह रहा हूँ, किन्‍तु मैं इस से लज्‍जित नहीं हूँ; क्‍योंकि मैं जानता हूँ कि मैंने किस पर भरोसा रखा है। मुझे निश्‍चय है कि वह मुझे सौंपी हुई निधि को उस दिन तक सुरक्षित रखने में समर्थ है।</verse>
				<verse number="13">जो हितकारी उपदेश तुम को मुझ से मिला, उसे अपना मापदण्‍ड मान लो और येशु मसीह की संगति के विश्‍वास तथा प्रेम में दृढ़ बने रहो।</verse>
				<verse number="14">जो उत्तम निधि तुम्‍हें सौंपी गयी, उसे हम में निवास करने वाले पवित्र आत्‍मा की सहायता से सुरक्षित रखो।</verse>
				<verse number="15">तुम जानते हो कि आसिया क्षेत्र में सब ने मुझे छोड़ दिया है। उन में फुगिलुस और हेरमोगेनेस भी हैं।</verse>
				<verse number="16">प्रभु की दया उनेसिफुरुस के परिवार पर बनी रहे, क्‍योंकि उनेसिफुरुस ने मुझे अकसर ढाढ़स बँधाया है। वह मेरी बेड़ियों से लज्‍जित नहीं हुआ,</verse>
				<verse number="17">बल्‍कि उसने रोम नगर पहुँच कर मेरा पता लगाने का कष्‍ट किया और वह मुझ से मिलने आया।</verse>
				<verse number="18">प्रभु उसे यह वरदान दे कि वह उस दिन प्रभु की दया प्राप्‍त करे। उसने इफिसुस नगर में कितनी सेवा की है, तुम यह अच्‍छी तरह जानते हो।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">मेरे पुत्र! तुम येशु मसीह की संगति की कृपा से बल ग्रहण करते रहो।</verse>
				<verse number="2">तुम्‍हें अनेक सािक्षयों के सामने मुझ से जो शिक्षा मिली, उसे तुम ऐसे विश्‍वस्‍त व्यक्‍तियों को सौंप दो, जो स्‍वयं दूसरों को शिक्षा देने योग्‍य हों।</verse>
				<verse number="3">येशु मसीह के उत्तम सैनिक की तरह तुम उनके साथ कष्‍ट सहते जाओ।</verse>
				<verse number="4">जो सेना में नाम लिखा चुका है, वह नागरिक जीवन की झंझटों में अपने को नहीं फँसाता, जिससे वह सेना के अधिकारी को प्रसन्न कर सके।</verse>
				<verse number="5">किसी भी खिलाड़ी को पुरस्‍कार नहीं मिल सकता, जब तक कि वह खेल-कूद के नियमों का पालन नहीं करता।</verse>
				<verse number="6">परिश्रम करने वाले किसान को सबसे पहले फसल का हिस्‍सा मिलना चाहिए।</verse>
				<verse number="7">तुम मेरी बातों पर अच्‍छी तरह विचार करो, क्‍योंकि प्रभु सब बातें पूर्ण रूप से समझने में तुम्‍हारी सहायता करेंगे।</verse>
				<verse number="8">दाऊद के वंश में उत्‍पन्न, मृतकों में से पुनर्जीवित येशु मसीह को स्‍मरण रखो-यह मेरे शुभ समाचार का विषय है।</verse>
				<verse number="9">इस शुभ समाचार की सेवा में मैं कष्‍ट पाता हूँ; और अपराधी की तरह बन्‍दी हूँ परन्‍तु परमेश्‍वर का वचन बन्‍दी नहीं है।</verse>
				<verse number="10">मैं चुने हुए लोगों के लिए सब कुछ सहता हूँ, जिससे वे भी येशु मसीह के द्वारा मुक्‍ति तथा सदा बनी रहने वाली महिमा प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="11">यह कथन विश्‍वसनीय है: “यदि हम मसीह के साथ मर गये, तो हम उनके साथ जीवन भी प्राप्‍त करेंगे।</verse>
				<verse number="12">यदि हम दृढ़ रहें, तो हम उनके साथ राज्‍य भी करेंगे। यदि हम उन्‍हें अस्‍वीकार करेंगे, तो वह भी हमें अस्‍वीकार करेंगे।</verse>
				<verse number="13">यदि हम विश्‍वास न करें, तो भी वह विश्‍वसनीय बने रहते हैं; क्‍योंकि वह अपने स्‍वभाव के विरुद्ध नहीं जा सकते ।”</verse>
				<verse number="14">लोगों को इन बातों का स्‍मरण दिलाते रहो और परमेश्‍वर को साक्षी बना कर उन से अनुरोध करो कि निरे शब्‍दों के विषय में वाद-विवाद न करें। इससे कोई लाभ नहीं होता, बल्‍कि यह सुननेवालों के विनाश का कारण बन जाता है।</verse>
				<verse number="15">अपने को परमेश्‍वर के सामने सुग्राह्य और एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में प्रस्‍तुत करने का प्रयत्‍न करते रहो, जिसे लज्‍जित होने का कोई कारण न हो और जो निष्‍कपट रूप से सत्‍य का प्रचार करे।</verse>
				<verse number="16">अधार्मिक शब्‍द-आडम्‍बर से अलग रहो। जो लोग उसमें लगे रहते हैं, वे धर्म के मार्ग से और दूर भटक जाते हैं,</verse>
				<verse number="17">और उनकी बातों का प्रभाव सड़े घाव की तरह फैल जाता है। ऐसे लोगों में हुमिनयुस और फिलेतुस हैं,</verse>
				<verse number="18">जो यह कह कर सच्‍चाई से दूर भटक गये हैं कि पुनरुत्‍थान हो चुका है। इस प्रकार वे कुछ लोगों के विश्‍वास में बाधा पहुँचा रहे हैं।</verse>
				<verse number="19">किन्‍तु परमेश्‍वर ने जो पक्‍की नींव डाली है, वह सुदृढ़ है और उस में ये शब्‍द अंकित हैं, “प्रभु उन लोगों को जानता है, जो उसके अपने हैं” और “जो प्रभु का नाम लेता है, वह अधर्म से दूर रहे।”</verse>
				<verse number="20">किसी भी बड़े घर में न केवल सोने और चांदी के, बल्‍कि लकड़ी और मिट्टी के भी पात्र पाये जाते हैं। कुछ पात्र ऊंचे प्रयोजन के लिए हैं और कुछ साधरण प्रयोजन के लिए।</verse>
				<verse number="21">जो मनुष्‍य सब प्रकार के दूषण अपने से दूर करेगा, वह एक ऐसा पात्र बनेगा, जो ऊंचे प्रयोजन के लिए है, अर्थात् जो पवित्र है, गृह-स्‍वामी के योग्‍य और हर प्रकार के सत्‍कार्य के लिए उपयुक्‍त है।</verse>
				<verse number="22">तुम युवावस्‍था की वासनाओं से दूर रहो और उन सब के साथ, जो शुद्ध हृदय से प्रभु का नाम लेते हैं, धार्मिकता, विश्‍वास, प्रेम तथा शान्‍ति की साधना करते रहो।</verse>
				<verse number="23">निरर्थक तथा ऊटपटांग विवादों से अलग रहो। तुम जानते हो कि इन से झगड़ा पैदा होता है</verse>
				<verse number="24">और प्रभु के सेवक को झगड़ालू नहीं, बल्‍कि सबके प्रति मिलनसार तथा सहनशील होना चाहिए। वह शिक्षा देने के लिए तैयार रहे</verse>
				<verse number="25">और इस आशा से विरोधियों को नम्रता से समझाये कि वे परमेश्‍वर की दया से पश्‍चात्ताप करें और सच्‍चाई पहचानें।</verse>
				<verse number="26">इस प्रकार होश में आ कर वे शैतान के फन्‍दे से निकल जायें, जिस में फंस कर वे उसकी इच्‍छापूर्ति के दास बन गये हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">तुम निश्‍चित रूप से जान लो कि अन्‍तिम दिनों में संकटपूर्ण समय आ पड़ेगा।</verse>
				<verse number="2">मनुष्‍य स्‍वार्थी, लोभी, डींग मारने वाले, अहंकारी और परनिन्‍दक होंगे। वे अपने माता-पिता की आज्ञा नहीं मानेंगे। उन में कृतज्ञता, पवित्रता,</verse>
				<verse number="3">प्रेम और दया का अभाव होगा। वे चुगलखोर, असंयमी, क्रुर, हर प्रकार की भलाई के बैरी,</verse>
				<verse number="4">विश्‍वासघाती, दु:साहसी और घमण्‍डी होंगे। वे परमेश्‍वर के नहीं, बल्‍कि भोगविलास के पुजारी बनेंगे।</verse>
				<verse number="5">वे भक्‍ति का स्‍वांग तो रचेंगे ही, किन्‍तु इसका वास्‍तविक स्‍वरूप अस्‍वीकार करेंगे। तुम ऐसे लोगों से दूर रहो।</verse>
				<verse number="6">ये लोग घरों में छिपे-छिपे घुस जाते हैं और उन मूर्ख स्‍त्रियों को अपने जाल में फंसाते हैं, जो अपने पापों के भार से दब कर नाना प्रकार की वासनाओं से संचालित हैं,</verse>
				<verse number="7">जो सदा सीखना चाहती हैं, किन्‍तु स‍च्‍चाई के ज्ञान तक पहुँचने में असमर्थ हैं।</verse>
				<verse number="8">जिस तरह यन्नेस और यम्‍ब्रेस ने मूसा का विरोध किया था, उसी तरह ये लोग सच्‍चाई का विरोध करते हैं। इनकी बुद्धि भ्रष्‍ट हो गयी है और इनका विश्‍वास कच्‍चा है।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु इन्‍हें सफलता नहीं मिलेगी, क्‍योंकि मूसा के विरोधियों की तरह इनकी मूर्खता भी सब पर प्रकट हो जायेगी।</verse>
				<verse number="10">तुमने मेरी शिक्षा, मेरे आचरण, मेरे उद्देश्‍य, मेरे विश्‍वास, सहनशीलता, प्रेम और धैर्य का अनुकरण किया है।</verse>
				<verse number="11">तुम जानते हो कि अन्‍ताकिया, इकोनियुम तथा लुस्‍त्रा जैसे नगरों में मुझ पर क्‍या-क्‍या अत्‍याचार हुए और मुझे कितना सताया गया। मैंने कितने अत्‍याचार सहे! किन्‍तु प्रभु सब में मेरी रक्षा करता रहा है।</verse>
				<verse number="12">वास्‍तव में जो लोग येशु मसीह के शिष्‍य बन कर भक्‍तिपूर्वक जीवन बिताना चाहेंगे, उन सबको अत्‍याचार सहना ही पड़ेगा।</verse>
				<verse number="13">किन्‍तु पापी और धूर्त लोग दूसरों को और अपने को धोखा देते हुए बदतर होते जायेंगे।</verse>
				<verse number="14">परन्‍तु, जहाँ तक तुम्‍हारा संबंध है, तुम उस पर आचरण करते रहो जो तुमने सीखा है और जिसमें तुमने दृढ़ विश्‍वास किया है। याद रखो कि किन लोगों से तुमने यह सब सीखा है</verse>
				<verse number="15">और यह कि तुम बचपन से पवित्र आलेखों से परिचित हो। ये पवित्र आलेख तुम्‍हें उस मुक्‍ति का ज्ञान दे सकते हैं, जो येशु मसीह में विश्‍वास करने से प्राप्‍त होती है।</verse>
				<verse number="16">पूरा धर्मग्रन्‍थ परमेश्‍वर की प्रेरणा से लिखा गया है। वह शिक्षा देने के लिए, भ्रान्‍त धारणाओं का खण्‍डन करने के लिए, जीवन के सुधार के लिए और सदाचरण का प्रशिक्षण देने के लिए उपयोगी है,</verse>
				<verse number="17">जिससे परमेश्‍वर का भक्‍त सुयोग्‍य और हर-प्रकार के सत्‍कार्य के लिए उपयुक्‍त बन जाये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">परमेश्‍वर की उपस्‍थिति में और येशु मसीह की उपस्‍थिति में, जो जीवितों तथा मृतकों का न्‍याय करने के लिए आनेवाले हैं, मैं मसीह के प्रकटीकरण तथा उनके राज्‍य के नाम पर तुमसे यह अनुरोध करता हूँ:</verse>
				<verse number="2">शुभ संदेश सुनाओ, समय-असमय लोगों से आग्रह करते रहो। बड़े धैर्य से तथा शिक्षा देने के उद्देश्‍य से लोगों को समझाओ, डांटो और प्रोत्‍साहित करो;</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि वह समय आ रहा है, जब लोग हितकारी शिक्षा नहीं सुनेंगे, बल्‍कि मनमाना आचरण करेंगे और चाटुकार उपदेशकों की भीड़ अपने पास जमा कर लेंगे।</verse>
				<verse number="4">वे सच्‍चाई के प्रति अपने कान बन्‍द करेंगे और कल्‍पित कथाओं के पीछे दौड़ेंगे।</verse>
				<verse number="5">परन्‍तु तुम सब बातों में सन्‍तुलित बने रहो, धैर्य से कष्‍ट सहो, शुभ समाचार के प्रचार में लगे रहो और अपने सेवा-कार्य के सब कर्त्तव्‍य पूरे करते जाओ।</verse>
				<verse number="6">मैं प्रभु को अर्पित किया जा रहा हूँ। मेरे चले जाने का समय आ गया है।</verse>
				<verse number="7">मैं अच्‍छी लड़ाई लड़ चुका हूँ, अपनी दौड़ पूरी कर चुका हूँ और मैंने अब तक विश्‍वास को सुरक्षित रखा है।</verse>
				<verse number="8">अब मेरे लिए धार्मिकता का वह मुकुट तैयार है, जिसे धर्मनिष्‍ठ न्‍यायी प्रभु मुझे “उस दिन” प्रदान करेंगे, मुझ को ही नहीं, बल्‍कि उन सब को जिन्‍होंने प्रेम के साथ उनके प्रकट होने के दिन की प्रतीक्षा की है।</verse>
				<verse number="9">तुम शीघ्र ही मेरे पास आने का प्रयत्‍न करो;</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि देमास इस वर्तमान युग-संसार की ओर आकर्षित हो गया और वह मुझे छोड़ कर थिस्‍सलुनीके नगर चला गया है। क्रेसेन्‍स गलातिया प्रदेश को चला गया और तीतुस, दलमतिया प्रदेश को।</verse>
				<verse number="11">केवल लूकस मेरे साथ है। मारकुस को अपने साथ ले कर आओ, क्‍योंकि मुझे सेवा-कार्य में उस से बहुत सहायता मिलती है।</verse>
				<verse number="12">मैंने तुखिकुस को इफिसुस नगर भेजा है।</verse>
				<verse number="13">आते समय मेरा लबादा, जिसे मैंने त्रोआस बन्‍दरगाह में करपुस के यहाँ छोड़ दिया था, और मेरी पुस्‍तकें, विशेषकर मेरे चर्मपत्र लेते आना।</verse>
				<verse number="14">सिकन्‍दर सुनार ने मेरे साथ बहुत अन्‍याय किया है। प्रभु उस को उसके कर्मों का फल देगा।</verse>
				<verse number="15">तुम भी उस से सावधान रहो, क्‍योंकि उसने हमारी शिक्षा का बहुत विरोध किया है।</verse>
				<verse number="16">जब मुझे पहली बार न्‍यायालय में अपनी सफाई देनी पड़ी, तो किसी ने मेरा साथ नहीं दिया-सब ने मुझे छोड़ दिया। आशा है, उन्‍हें इसका लेखा देना नहीं पड़ेगा।</verse>
				<verse number="17">परन्‍तु प्रभु ने मेरी सहायता की और मुझे बल प्रदान किया, जिससे मैं शुभ संदेश पूर्ण रूप से सुना सकूँ और सभी जातियां उसे सुन सकें। मैं सिंह के मुँह से बच निकला।</verse>
				<verse number="18">प्रभु मुझे दुष्‍टों के हर फन्‍दे से छुड़ायेगा। वह मुझे सुरक्षित रखेगा और अपने स्‍वर्गराज्‍य तक पहुँचा देगा। उसी की महिमा युगानयुग हो। आमेन!</verse>
				<verse number="19">प्रिस्‍का और अिक्‍वला को तथा उनेसिफुरुस के परिवार को नमस्‍कार।</verse>
				<verse number="20">एरस्‍तुस कुरिंथुस में रह गया और मैंने त्रोफिमुस को, जो बीमार था, मिलेतुस बन्‍दरगाह में छोड़ दिया।</verse>
				<verse number="21">शीत ऋतु से पहले आने का प्रयत्‍न करो। युबुलुस, पुदेन्‍स, लीनुस, क्‍लौदिया और अन्‍य सब भाई-बहिन तुम को नमस्‍कार कहते हैं।</verse>
				<verse number="22">प्रभु तुम्‍हारे साथ रहे! परमेश्‍वर की कृपा आप सब पर बनी रहे!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="56">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यह पत्र, एक ही विश्‍वास में सहभागिता के नाते सच्‍चे पुत्र तीतुस के नाम, पौलुस की ओर से है, जो परमेश्‍वर का सेवक तथा येशु मसीह का प्रेरित है, ताकि वह परमेश्‍वर के कृपापात्रों का विश्‍वास दृढ़ करे और उस सत्‍य का ज्ञान सिखाए, जो धर्म के अनुकूल है</verse>
				<verse number="2">और शाश्‍वत जीवन की आशा का आधार है। सत्‍यवादी परमेश्‍वर ने अनादि काल से इस जीवन की प्रतिज्ञा की थी।</verse>
				<verse number="3">अब, उपयुक्‍त समय में, उसने अपना अभिप्राय उस सन्‍देश द्वारा स्‍पष्‍ट कर दिया, जिसका प्रचार हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर के आदेश-अनुसार मुझे सौंपा गया है।</verse>
				<verse number="4">पिता-परमेश्‍वर और हमारे मुक्‍तिदाता येशु मसीह तुम्‍हें अनुग्रह तथा शान्‍ति प्रदान करें!</verse>
				<verse number="5">मैंने तुम्‍हें इसलिए क्रेते द्वीप में रहने दिया कि जो कार्य वहां अधूरा रह गया है, तुम उसकी उचित व्‍यवस्‍था करो और मेरे अनुदेश के अनुसार प्रत्‍येक नगर में धर्मवृद्धों को नियुक्‍त करो।</verse>
				<verse number="6">उन में से प्रत्‍येक अनिन्‍दनीय और पत्‍नीव्रती हो। उसके पुत्र-पुत्रियाँ विश्‍वासी हों, लम्‍पटता और अनुशासनहीनता के दोष से मुक्‍त हों।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर का भंडारी होने के नाते धर्माध्‍यक्ष को चाहिए कि वह अनिन्‍दनीय हो। वह स्‍वेच्‍छाचारी, क्रोधी, मद्यसेवी, झगड़ालू या लोभी न हो।</verse>
				<verse number="8">वह अतिथि-प्रेमी, हितैषी, समझदार, न्‍यायी, प्रभुभक्‍त और संयमी हो।</verse>
				<verse number="9">वह धर्मसमत्त विश्‍वसनीय वचन पर दृढ़ रहे, जिससे वह हितकारी शिक्षा द्वारा उपदेश दे सके और आपत्ति करनेवालों को निरुत्तर कर सके।</verse>
				<verse number="10">बहुत-से लोग, विशेषकर यहूदी विश्‍वासियों में, निरंकुश, बकवादी और कपटी हैं।</verse>
				<verse number="11">ऐसे लोगों का मुँह बन्‍द कर देना चाहिए, क्‍योंकि वे घिनावने लाभ के लिए अनुचित बातें सिखाते हैं और इस प्रकार परिवार के परिवार चौपट कर देते हैं।</verse>
				<verse number="12">क्रेते द्वीप के निवासियों में से एक, उनके अपने ‘नबी’ ने उनके विषय में कहा है, “क्रेते के निवासी सदा झूठ बोलते हैं; वे हिंस्र पशु, पेटू और आलसी हैं।”</verse>
				<verse number="13">यह कथन सत्‍य-साक्षी निकला। इसलिए तुम उन्‍हें कड़ी चेतावनी देते रहो, जिससे वे विश्‍वास में परिपक्‍व हो जाएं</verse>
				<verse number="14">और यहूदियों की कल्‍पित कथाओं तथा सत्‍य का तिरस्‍कार करने वाले मनुष्‍यों के आदेशों पर ध्‍यान न दें।</verse>
				<verse number="15">जो शुद्ध हैं, उनके लिए सब कुछ शुद्ध है। किन्‍तु जो दूषित और अविश्‍वासी हैं, उनके लिए कुछ भी शुद्ध नहीं हैं, क्‍योंकि उनका मन और अन्‍त:करण, दोनों दूषित हैं।</verse>
				<verse number="16">वे परमेश्‍वर को जानने का दावा तो करते हैं, किन्‍तु अपने कर्मों द्वारा उसे अस्‍वीकार करते हैं। वे घृणित, अवज्ञाकारी और किसी भी भले काम के नितान्‍त अयोग्‍य हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">तुम ऐसी बातें सिखाओ, जो हितकारी शिक्षा के अनुकूल हों।</verse>
				<verse number="2">वृद्धों को समझाओ कि उन्‍हें संयमी, गम्‍भीर एवं समझदार होना चाहिए और विश्‍वास, भ्रातृ-प्रेम एवं धैर्य में परिपक्‍व।</verse>
				<verse number="3">इसी प्रकार वृद्धाओं का आचरण प्रभु-भक्‍तों के अनुरूप हो। वे किसी की झूठी निन्‍दा न करें और न मदिरा की व्‍यसनी हों। वे अपने सदाचरण द्वारा</verse>
				<verse number="4">तरुण स्‍त्रियों को ऐसी शिक्षा दें कि वे अपने पति और अपने बच्‍चों को प्‍यार करें,</verse>
				<verse number="5">समझदार, शुद्ध और सुशील हों, अपने घर का अच्‍छा प्रबन्‍ध करें और अपने पति के अधीन रहें, जिससे लोग परमेश्‍वर के शुभ-संदेश की निन्‍दा न कर सकें।</verse>
				<verse number="6">नवयुवकों को समझाओ कि वे सब बातों में संयम से रहें</verse>
				<verse number="7">और तुम स्‍वयं अपने भले कार्यों से उन्‍हें अच्‍छा उदाहरण दो। तुम्‍हारी शिक्षा प्रामाणिक और गम्‍भीर हो।</verse>
				<verse number="8">तुम्‍हारे उपदेश हितकर और अनिन्‍दनीय हों। इस प्रकार विरोधी किसी भी बात के विषय में हमारी निन्‍दा न कर सकने के कारण लज्‍जित होगा।</verse>
				<verse number="9">दासों को समझाओ कि वे सब बातों में अपने स्‍वामियों के अधीन रहें, उनको संतुष्‍ट रखें; आपत्ति किये बिना उनकी आज्ञाएँ मानें</verse>
				<verse number="10">और चोरी-चालाकी नहीं करें, बल्‍कि अपने को पूर्ण रूप से विश्‍वसनीय प्रमाणित करें। यह सब करने से वे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर की हितकारी शिक्षा की प्रतिष्‍ठा बढ़ायेंगे।</verse>
				<verse number="11">परमेश्‍वर की कृपा सब मनुष्‍यों की मुक्‍ति के लिए प्रकट हो गयी है।</verse>
				<verse number="12">वह हमें यह शिक्षा देती है कि अधार्मिकता तथा विषय-वासना त्‍याग कर हम इस युग-संसार में संयम, न्‍याय तथा भक्‍ति का जीवन बितायें</verse>
				<verse number="13">और उस मंगल दिन की प्रतीक्षा करें, जब हमारी आशाएँ पूरी हो जायेंगी और हमारे महान् परमेश्‍वर एवं मुक्‍तिदाता येशु मसीह की महिमा प्रकट होगी।</verse>
				<verse number="14">येशु ने हमारे लिए अपने को बलि चढ़ाया, जिससे वह हमें हर प्रकार की बुराई से मुक्‍त करें और हमें एक ऐसी प्रजा बनायें, जो शुद्ध हो, जो उनकी अपनी हो और जो भलाई करने के लिए उत्‍सुक हो।</verse>
				<verse number="15">तुम इन बातों की शिक्षा देते हुए उपदेश दिया करो और अधिकारपूर्वक लोगों को समझाओ। कोई तुम्‍हारा तिरस्‍कार नहीं करे।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">लोगों को याद दिलाओ कि शासकों तथा अधिकारियों के अधीन रहना और उनकी आज्ञाओं का पालन करना उनका कर्त्तव्‍य है। वे हर प्रकार के सत्‍कर्म के लिए तत्‍पर रहें,</verse>
				<verse number="2">किसी की निन्‍दा न करें, झगड़ालू नहीं, बल्‍कि सहनशील हों और सब लोगों के साथ नम्र व्‍यवहार करें।</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि हम भी तो पहले नासमझ, अवज्ञाकारी, भटके हुए, हर प्रकार की वासनाओं और भोगों के वशीभूत थे। हम विद्वेष और ईष्‍र्या में जीवन बिताते थे। हम घृणित थे और एक दूसरे से बैर करते थे।</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर की भलाई तथा मनुष्‍यों के प्रति उसका प्रेम प्रकट हो गया।</verse>
				<verse number="5">उसने नवजीवन के जल और पवित्र आत्‍मा की संजीवन शक्‍ति द्वारा हमारा उद्धार किया। उसने हमारे किसी पुण्‍य धर्म-कर्म के कारण ऐसा नहीं किया, बल्‍कि इसलिए कि वह दयालु है।</verse>
				<verse number="6">उसने हमारे मुक्‍तिदाता येशु मसीह द्वारा हमें प्रचुर मात्रा में पवित्र आत्‍मा का वरदान दिया,</verse>
				<verse number="7">जिससे हम उसकी कृपा द्वारा धार्मिक ठहराये जायें और शाश्‍वत जीवन के उत्तराधिकारी बनने की आशा कर सकें।</verse>
				<verse number="8">यह बात विश्‍वसनीय है और मैं चाहता हूँ कि तुम इस पर बल देते रहो। जो लोग परमेश्‍वर में विश्‍वास कर चुके हैं, वे भले कामों में लगे रहने के लिए उत्‍सुक हों। यह उत्तम है और मनुष्‍यों के लिए लाभदायक भी।</verse>
				<verse number="9">निरर्थक विवादों, वंशावलियों, दलबन्‍दी और व्‍यवस्‍था सम्‍बन्‍धी झगड़ों से दूर रहो। यह सब अलाभकर और व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="10">जो व्यक्‍ति अपने भ्रांत विश्‍वास के कारण फूट डालता है, उसे एक-दो बार चेतावनी दो और इसके बाद यह जान कर उस से दूर रहो</verse>
				<verse number="11">कि ऐसा व्यक्‍ति पथभ्रष्‍ट और पापी है। वह स्‍वयं अपने को दोषी ठहराता है।</verse>
				<verse number="12">जब मैं अरतिमास अथवा तुखिकुस को तुम्‍हारे पास भेजूँगा, तब शीघ्र ही निकोपुलिस नगर में मेरे पास आने का प्रयत्‍न करना। मैंने वहाँ शीत ऋतु बिताने का निश्‍चय किया है।</verse>
				<verse number="13">विधि-विशेषज्ञ जेनास और अपुल्‍लोस की यात्रा का अच्‍छा प्रबन्‍ध करो, जिससे उन्‍हें किसी बात की कमी न हो।</verse>
				<verse number="14">हमारे अपने लोग भी कोई अच्‍छा व्‍यवसाय करना सीखें। इस प्रकार वे अपनी मूल आवश्‍यकताएं पूरी कर सकेंगे और उनका जीवन निष्‍फल न होगा।</verse>
				<verse number="15">मेरे सब साथी तुम को नमस्‍कार कहते हैं। जो विश्‍वास के नाते हमें प्‍यार करते हैं, उन को नमस्‍कार! आप सब पर परमेश्‍वर की कृपा बनी रहे!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="57">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">हमारे प्रिय भाई और सहकर्मी फ़िलेमोन, हमारी बहिन अपफिया, संघर्ष में हमारे साथी अरखिप्‍पुस और आपके घर में एकत्र होने वाली कलीसिया के नाम येशु मसीह के कारण बन्‍दी पौलुस और भाई तिमोथी का पत्र।</verse>
				<verse number="2"></verse>
				<verse number="3">हमारा पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह आप लोगों को अनुग्रह तथा शान्‍ति प्रदान करें!</verse>
				<verse number="4">जब-जब मैं अपनी प्रार्थनाओं में तुम्‍हें स्‍मरण करता हूँ, तो अपने परमेश्‍वर को सदा धन्‍यवाद देता हूँ;</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि प्रभु येशु और सब सन्‍तों के प्रति तुम्‍हारे प्रेम तथा विश्‍वास की चर्चा सुनता रहता हूँ।</verse>
				<verse number="6">मेरी यह प्रार्थना है कि विश्‍वास में तुम्‍हारी सहभागिता सक्रिय हो और तुम्‍हें यह ज्ञान प्राप्‍त हो कि हम मसीह के लिए कौन-कौन से भले काम करने में समर्थ हैं।</verse>
				<verse number="7">भाई! मुझे यह जान कर बड़ा आनन्‍द हुआ और सान्‍त्‍वना मिली कि तुमने अपने भ्रातृप्रेम द्वारा संतों का हृदय हरा कर दिया है।</verse>
				<verse number="8">इसलिए, यद्यपि मसीह में निस्‍संकोच होकर मैं तुम्‍हें उचित कार्य करने का आदेश दे सकता हूँ,</verse>
				<verse number="9">फिर भी मैं भ्रातृप्रेम के नाम पर तुम से केवल निवेदन करता हूँ। मैं पौलुस, जो बूढ़ा हो चला और आजकल येशु मसीह के कारण कैदी भी हूँ,</verse>
				<verse number="10">उनेसिमुस के लिए तुम से निवेदन कर रहा हूँ। वह मेरा मानस पुत्र है, क्‍योंकि मैंने इन जंजीरों में उसको जन्‍म दिया है। पहले वह तुम्‍हारे लिए “अनुपयोगी” था, परन्‍तु</verse>
				<verse number="11">अब वह तुम्‍हारे लिए “उपयोगी” बन गया है और मेरे लिए भी।</verse>
				<verse number="12">मैं अपने कलेजे के इस टुकड़े को तुम्‍हारे पास वापस भेज रहा हूँ।</verse>
				<verse number="13">मैं, जो शुभ समाचार के कारण क़ैदी हूँ, इसे यहाँ अपने पास रखना चाहता था, जिससे यह तुम्‍हारी ओर से मेरी सेवा करे।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु तुम्‍हारी सहमति के बिना मैंने कुछ नहीं करना चाहा जिससे तुम यह उपकार लाचारी से नहीं, बल्‍कि स्‍वेच्‍छा से करो।</verse>
				<verse number="15">उनेसिमुस शायद इसलिए कुछ समय तक तुम से ले लिया गया था कि वह तुम को सदा के लिए प्राप्‍त हो।</verse>
				<verse number="16">अब दास के रूप में नहीं, बल्‍कि दास से कहीं बढ़ कर अतिप्रिय भाई के रूप में। यह मुझे अत्‍यन्‍त प्रिय है, फिर मनुष्‍य होने के नाते और प्रभु के शिष्‍य होने के नाते भी यह तुम को कहीं अधिक प्रिय होगा!</verse>
				<verse number="17">इसलिए यदि तुम मुझे धर्म-भाई समझते हो, तो इसे उसी तरह अपनाओ जिस तरह मुझे।</verse>
				<verse number="18">यदि तुम्‍हें इस से कोई हानि हुई है या इस पर तुम्‍हारा कुछ कर्ज है, तो उसे मेरे खाते में लिख लो!</verse>
				<verse number="19">मैं, पौलुस अपने हाथ से लिख रहा हूँ-मैं उसे चुका दूँगा। क्‍या मैं तुम्‍हें इसका स्‍मरण दिलाऊं कि तुम पर भी मेरा कुछ कर्ज है? तुम तो मेरे ही हो।</verse>
				<verse number="20">भाई! प्रभु के नाम पर मुझे तुम से कुछ तो लाभ हो! तुम मसीह के कारण मेरा हृदय हरा कर दो।</verse>
				<verse number="21">मैं यह जान कर तुम्‍हारी आज्ञाकारिता पर पूरे भरोसे के साथ लिख रहा हूँ कि मैं जो अनुरोध कर रहा हूँ, तुम उस से भी अधिक करोगे।</verse>
				<verse number="22">एक बात और। तुम मेरे रहने का प्रबन्‍ध करो, क्‍योंकि मुझे आशा है कि तुम सब की प्रार्थनाओं के फलस्‍वरूप परमेश्‍वर मुझे तुम लोगों को पुन: लौटा देगा।</verse>
				<verse number="23">इपफ्रास, जो येशु मसीह के कारण मेरे साथ बन्‍दी है,</verse>
				<verse number="24">और मेरे सहकर्मी मारकुस, अरिस्‍तर्खुस, देमास और लूकस तुम्‍हें नमस्‍कार कहते हैं।</verse>
				<verse number="25">प्रभु येशु मसीह की कृपा तुम पर बनी रहे!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="58">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">प्राचीन काल में परमेश्‍वर बारम्‍बार और विविध रूपों में हमारे पूर्वजों से नबियों द्वारा बोला था।</verse>
				<verse number="2">परन्‍तु वर्तमान अन्‍तिम युग में वह हम से पुत्र द्वारा बोला है। उसने उस पुत्र के द्वारा समस्‍त विश्‍व की सृष्‍टि की और उसी को सब कुछ का उत्तराधिकारी नियुक्‍त किया है।</verse>
				<verse number="3">यह पुत्र, परमेश्‍वर की महिमा का प्रतिबिम्‍ब और उसके तत्‍व का प्रतिरूप है। यह पुत्र अपने शक्‍तिशाली शब्‍द द्वारा समस्‍त सृष्‍टि को बनाये रखता है। उसने मनुष्‍यों को पापों से शुद्ध किया और वह उच्‍च स्‍वर्ग में महामहिम परमेश्‍वर की दाहिनी ओर विराजमान हुआ।</verse>
				<verse number="4">उसका पद स्‍वर्गदूतों से ऊंचा ठहरा; क्‍योंकि जो नाम उसे उत्तराधिकार में मिला है, वह उनके नाम से कहीं अधिक श्रेष्‍ठ है।</verse>
				<verse number="5">क्‍या परमेश्‍वर ने कभी किसी स्‍वर्गदूत से यह कहा, “तू मेरा पुत्र है, आज मैंने तुझे उत्‍पन्न किया है” और “मैं उसके लिए पिता बन जाऊंगा और वह मेरा पुत्र होगा”?</verse>
				<verse number="6">फिर वह अपने पहलौठे को संसार के सामने प्रस्‍तुत करते हुए कहता है, “परमेश्‍वर के समस्‍त स्‍वर्गदूत इसकी आराधना करें”,</verse>
				<verse number="7">जब कि वह स्‍वर्गदूतों के विषय में यह कहता है, “वह अपने दूतों को पवन बनाता है और अपने सेवकों को धधकती आग।”</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु पुत्र के विषय में, “हे परमेश्‍वर! तेरा सिंहासन युग-युगों तक बना रहता है और तेरा राजदण्‍ड न्‍याय का अधिकारदण्‍ड है।</verse>
				<verse number="9">तूने धर्म का पक्ष ले कर अधर्म से बैर किया है, इसलिए हे परमेश्‍वर! तेरे परमेश्‍वर ने तुझे तेरे साथियों के ऊपर उठा कर आनन्‍द के तेल से तेरा अभिषेक किया है।”</verse>
				<verse number="10">और फिर, “हे प्रभु! तूने आदि में पृथ्‍वी की नींव डाली। आकाश तेरे हाथों का कार्य है।</verse>
				<verse number="11">वे तो नष्‍ट हो जायेंगे, किन्‍तु तू बना रहता है। वे सब वस्‍त्र की तरह पुराने हो जायेंगे।</verse>
				<verse number="12">तू चादर की भाँति उन्‍हें समेट लेगा। वे वस्‍त्र की तरह बदल दिये जायेंगे, किन्‍तु तू एकरूप रहता है और तेरे वर्षों का अन्‍त नहीं होगा।”</verse>
				<verse number="13">क्‍या उसने स्‍वर्गदूतों में किसी से कभी यह कहा, “तू तब तक मेरी दाहिनी ओर बैठ, जब तक मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न बना दूँ?”</verse>
				<verse number="14">क्‍या सब स्‍वर्गदूत परिचारक नहीं हैं जो उन लोगों की सेवा के लिए भेजे जाते हैं, जो मुक्‍ति के उत्तराधिकारी होंगे?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">इसलिए हमें जो सन्‍देश मिला है, उस पर अच्‍छी तरह ध्‍यान देना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि हम मार्ग से भटक जायें।</verse>
				<verse number="2">यदि स्‍वर्गदूतों द्वारा दिये हुए सन्‍देश का इतना महत्व था कि उसके प्रत्‍येक अतिक्रमण अथवा तिरस्‍कार को उचित दण्‍ड मिला,</verse>
				<verse number="3">तो हम कैसे बच सकेंगे, यदि हम उस महान् मुक्‍ति का तिरस्‍कार करेंगे, जिसकी घोषणा पहले पहल प्रभु द्वारा हुई थी? जिन लोगों ने प्रभु को सुना, उन्‍होंने उनके सन्‍देश को हमारे लिए प्रमाणित किया।</verse>
				<verse number="4">परमेश्‍वर ने भी चिह्‍नों, चमत्‍कारों, नाना प्रकार के सामर्थ्यपूर्ण कार्यों और अपनी इच्‍छा के अनुसार प्रदत्त पवित्र आत्‍मा के वरदानों द्वारा उनकी साक्षी का समर्थन किया।</verse>
				<verse number="5">परमेश्‍वर ने उस भावी संसार को, जिसकी चर्चा हम कर रहे हैं, स्‍वर्गदूतों के अधीन नहीं किया है।</verse>
				<verse number="6">धर्मग्रंथ के किसी स्‍थान पर कोई यह साक्षी देता है, “मनुष्‍य क्‍या है, जो तू उसकी सुधि ले? मनुष्‍य का पुत्र क्‍या है, जो तू उसकी देखभाल करे?</verse>
				<verse number="7">तूने उसे स्‍वर्गदूतों से कुछ काल के लिए छोटा बनाया और उसे महिमा तथा सम्‍मान का मुकुट पहनाया।</verse>
				<verse number="8">तूने सब कुछ उसके पैरों तले अधीन कर दिया।” जब परमेश्‍वर ने सब कुछ उसके अधीन कर दिया, तो उसने कुछ भी ऐसा नहीं छोड़ा जो उसके अधीन न हो। वास्‍तव में हम अब तक यह नहीं देखते कि सब कुछ उसके अधीन है।</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु हम यह देखते हैं कि येशु कुछ काल के लिए स्‍वर्गदूतों से छोटे बनाए गए थे, किन्‍तु मृत्‍यु की यन्‍त्रणा सहने के कारण येशु को महिमा और सम्‍मान का मुकुट पहनाया गया है। इस प्रकार वह परमेश्‍वर की कृपा से प्रत्‍येक मनुष्‍य के लिए मृत्‍यु का स्‍वाद चख सके।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर, जिसके कारण और जिसके द्वारा सब कुछ होता है, बहुत-से पुत्र-पुत्रियों को महिमा तक ले जाना चाहता था। इसलिए यह उचित था कि वह उन सब की मुक्‍ति के प्रवर्तक को, अर्थात् येशु को दु:खभोग द्वारा पूर्ण सिद्ध बनाए।</verse>
				<verse number="11">जो पवित्र करता है और जो पवित्र किये जाते हैं, उन सब का पिता एक ही है; इसलिए येशु को उन्‍हें अपने भाई-बहिन मानने में लज्‍जा नहीं होती</verse>
				<verse number="12">और वह कहते हैं, “मैं अपने भाई-बहिनों† के सामने तेरे नाम का बखान करूँगा। मैं सभा के बीच तेरा गुणगान करूँगा।”</verse>
				<verse number="13">फिर, “मैं तुझ-परमेश्‍वर पर पूरा भरोसा रखूँगा”; और फिर, “मैं और वह सन्‍तति, जिसे परमेश्‍वर ने मुझे दिया है, हम प्रस्‍तुत हैं।”</verse>
				<verse number="14">परिवार की समस्‍त सन्‍तति का रक्‍त-मांस एक ही होता है, इसलिए येशु ने भी हमारा रक्‍त-मांस धारण किया, जिससे वह अपनी मृत्‍यु द्वारा मृत्‍यु पर अधिकार रखने वाले शैतान को परास्‍त करें</verse>
				<verse number="15">और उन मनुष्‍यों को मुक्‍त कर दें, जो मृत्‍यु के भय के कारण जीवन-भर दासत्‍व में जकड़े रहे।</verse>
				<verse number="16">निस्‍संदेह येशु स्‍वर्गदूतों की नहीं, बल्‍कि अब्राहम के वंशजों की सुधि लेते हैं।</verse>
				<verse number="17">इसलिए यह आवश्‍यक था कि वह सभी बातों में अपने भाई-बहिनों† के सदृश बन जायें, जिससे वह परमेश्‍वर-सम्‍बन्‍धी बातों में मनुष्‍यों के दयालु और विश्‍वस्‍त महापुरोहित के रूप में प्रजा के पापों का प्रायश्‍चित कर सकें।</verse>
				<verse number="18">येशु की परीक्षा ली गयी है और उन्‍होंने स्‍वयं दु:ख भोगा है इसलिए वह परीक्षा में पड़े हुए लोगों की सहायता कर सकते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">भाइयो एवं बहिनो! आप पवित्र हैं, आप ईश्‍वरीय बुलावे में सहभागी हैं; इसलिए आप हमारे विश्‍वास-वचन के महापुरोहित येशु का ध्‍यान करें, जिनको परमेश्‍वर ने प्रेषित किया।</verse>
				<verse number="2">जिस तरह मूसा परमेश्‍वर के घराने के सब कार्यों में विश्‍वस्‍त रहे, उसी तरह येशु भी परमेश्‍वर के प्रति विश्‍वस्‍त रहे, जिसने उन्‍हें नियुक्‍त किया।</verse>
				<verse number="3">किसी घर की अपेक्षा घर का निर्माता अधिक सम्‍मान के योग्‍य समझा जाता है। इसी तरह, मूसा की अपेक्षा येशु, अधिक सम्‍मान के योग्‍य समझे गये हैं;</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि हर घर किसी के द्वारा निर्मित किया जाता है, किन्‍तु परमेश्‍वर सबका निर्माता है।</verse>
				<verse number="5">मूसा तो परमेश्‍वर के घराने के सब कार्यों में विश्‍वस्‍त रहे, किन्‍तु सहायक के रूप में-भविष्‍य में परमेश्‍वर के प्रकट होने वाले सन्‍देश के विषय में साक्षी देने के लिए -</verse>
				<verse number="6">जब कि मसीह, परमेश्‍वर के घराने का अध्‍यक्ष बन कर, पुत्र के रूप में विश्‍वस्‍त रहे। परमेश्‍वर का घराना हम हैं, बशर्ते हम पूर्ण भरोसा करें और वह आशा अक्षुण्‍ण बनाये रखें, जिस पर हम गर्व करते हैं।</verse>
				<verse number="7">इसलिए आप पवित्र आत्‍मा के इस कथन पर ध्‍यान दें: “यदि तुम ‘आज’ परमेश्‍वर की वाणी सुनो,</verse>
				<verse number="8">तो अपना हृदय कठोर न करना, जैसा कि पहले, विद्रोह के समय, हुआ था। उस दिन तुम्‍हारे पूर्वजों ने निर्जन प्रदेश में मेरी परीक्षा ली।</verse>
				<verse number="9">उन्‍होंने वहां मुझे चुनौती दी, यद्यपि उन्‍होंने चालीस वर्षों तक मेरे कार्य देखे थे।</verse>
				<verse number="10">इसलिए मैं उस पीढ़ी पर अप्रसन्न हो गया और मैंने कहा, “इनका हृदय सदा भटकता रहता है; और ये मेरे मार्ग नहीं जानते हैं।”</verse>
				<verse number="11">अत: मैंने क्रुद्ध हो कर यह शपथ खायी: “ये मेरे विश्रामस्‍थान में प्रवेश नहीं करेंगे।” ”</verse>
				<verse number="12">भाइयो और बहिनो! आप सावधान रहें। आप लोगों में से किसी के मन में इतनी बुराई और अविश्‍वास न हो कि वह जीवन्‍त परमेश्‍वर से विमुख हो जाये।</verse>
				<verse number="13">जब तक “आज” बना रहता है, आप लोग प्रतिदिन एक दूसरे को प्रोत्‍साहन देते जायें, जिससे कोई भी पाप के फन्‍दे में पड़ कर कठोर न बने।</verse>
				<verse number="14">हम तो मसीह के भागीदार बन गये हैं, बशर्ते हम अपना आधारभूत विश्‍वास अन्‍त तक अक्षुण्‍ण बनाये रखें।</verse>
				<verse number="15">धर्मग्रन्‍थ कहता है, “यदि तुम आज उसकी वाणी सुनो तो अपना हृदय कठोर न करना, जैसा कि पहले, विद्रोह के समय हुआ था।”</verse>
				<verse number="16">जिन लोगों ने वाणी सुन कर विद्रोह किया, वे कौन थे? निश्‍चय ही वे सब लोग, जो मूसा के नेतृत्‍व में मिस्र देश से निकल आये थे।</verse>
				<verse number="17">परमेश्‍वर चालीस वर्षों तक किन लोगों पर अप्रसन्न रहा? निश्‍चय ही उन लोगों पर, जिन्‍होंने पाप किया था और जिनके शव निर्जन प्रदेश में पड़े रहे।</verse>
				<verse number="18">किन लोगों के विषय में उसने शपथ खाकर कहा कि “ये मेरे विश्रामस्‍थान में प्रवेश नहीं करेंगे”? निश्‍चय ही उनके विषय में, जिन्‍होंने विश्‍वास करना अस्‍वीकार किया।</verse>
				<verse number="19">इस प्रकार हम देखते हैं कि वे अपने अविश्‍वास के कारण प्रवेश नहीं कर पाये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">परमेश्‍वर के विश्रामस्‍थान में प्रवेश करने की वह प्रतिज्ञा अब तक कायम है; इसलिए हम सतर्क रहें कि आप लोगों में से कोई भी अयोग्‍य न ठहरे, और उसमें प्रवेश करने से वंचित न रह जाये।</verse>
				<verse number="2">हम को उन लोगों की तरह एक मंगलमय समाचार सुनाया गया है। परन्‍तु उन लोगों ने जो सन्‍देश सुना, उन्‍हें उससे कोई लाभ नहीं हुआ; क्‍योंकि संदेश सुनने वालों ने विश्‍वासपूर्वक उसको ग्रहण नहीं किया।</verse>
				<verse number="3">इसलिए यदि हम विश्‍वासी बन गये हैं तो हम परमेश्‍वर के उस विश्राम-स्‍थान में प्रवेश करते हैं, जिसके विषय में उसने कहा, “मैंने क्रुद्ध हो कर यह शपथ खायी; ये मेरे विश्रामस्‍थान में प्रवेश नहीं करेंगे।” परमेश्‍वर का कार्य तो संसार की सृष्‍टि के समय ही समाप्‍त हो गया है,</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ सातवें दिन के विषय में यह कहता है, “परमेश्‍वर ने अपना समस्‍त कार्य समाप्‍त कर सातवें दिन विश्राम किया”</verse>
				<verse number="5">और उपर्युक्‍त उद्धरण में हम यह पढ़ते हैं, “ये मेरे विश्रामस्‍थान में प्रवेश नहीं करेंगे।”</verse>
				<verse number="6">यह निश्‍चित है कि कुछ लोगों को प्रवेश करना है; किन्‍तु जिन लोगों को पहले वह मंगलमय समाचार सुनाया गया था, वे अवज्ञा करने के कारण प्रवेश नहीं कर पाये।</verse>
				<verse number="7">इसलिए परमेश्‍वर एक दूसरा दिन, अर्थात् “आज” निर्धारित करता है और वह बहुत वर्षों के बाद दाऊद के मुख से उपर्युक्‍त शब्‍द कहता है, “यदि तुम ‘आज’ उसकी वाणी सुनो, तो अपना हृदय कठोर न करना।”</verse>
				<verse number="8">यदि “यहोशुअ ” इस्राएलियों को विश्रामस्‍थान में ले गया होता, तो परमेश्‍वर बाद में किसी दूसरे दिन की चर्चा नहीं करता।</verse>
				<verse number="9">इसलिए अब भी परमेश्‍वर की प्रजा के लिए एक विश्राम-दिवस बना हुआ है।</verse>
				<verse number="10">जिस व्यक्‍ति ने परमेश्‍वर के विश्रामस्‍थान में प्रवेश किया है, उसने, अर्थात् “येशु”† ने अपना कार्य समाप्‍त कर उसी प्रकार विश्राम किया है, जिस प्रकार परमेश्‍वर ने अपना कार्य समाप्‍त कर विश्राम किया।</verse>
				<verse number="11">इसलिए हम उस विश्रामस्‍थान में प्रवेश करने का पूरा-पूरा प्रयत्‍न करें; कहीं ऐसा न हो कि उन लोगों की अवज्ञा के अनुकरण में किसी का पतन हो जाए।</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि परमेश्‍वर का वचन जीवन्‍त, सशक्‍त और किसी भी दुधारी तलवार से तेज है। वह प्राण और आत्‍मा के, अथवा ग्रंथियों और मज्‍जा के विच्‍छेद तक पहुँचता और हमारे हृदय के भावों तथा विचारों को परखता है।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर से कोई भी सृष्‍ट वस्‍तु छिपी नहीं है। उसकी आंखों के सामने सब कुछ खुला और अनावृत्त है। उसी को हमें लेखा देना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="14">हमारे अपने एक महान् महापुरोहित हैं, अर्थात् परमेश्‍वर-पुत्र येशु जो ऊध्‍र्वलोक को पार कर चुके हैं। इसलिए हम अपने विश्‍वास-वचन में सुदृढ़ रहें।</verse>
				<verse number="15">हमारे महापुरोहित हमारी दुर्बलताओं में हम से सहानुभूति रख सकते हैं, क्‍योंकि पाप को छोड़ कर सभी बातों में हमारी ही तरह उनकी परीक्षा ली गयी है।</verse>
				<verse number="16">इसलिए हम पूर्ण भरोसे के साथ अनुग्रह के सिंहासन के पास जायें, जिससे हमें दया मिले और हम वह कृपा प्राप्‍त करें, जो हमारी आवश्‍यकताओं में हमारी सहायता करेगी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">प्रत्‍येक महापुरोहित मनुष्‍यों में से चुना जाता है और परमेश्‍वर-सम्‍बन्‍धी बातों में मनुष्‍यों का प्रतिनिधि नियुक्‍त किया जाता है, जिससे वह भेंट और पापों के प्रायश्‍चित की बलि चढ़ाये।</verse>
				<verse number="2">वह अज्ञानियों और भूले-भटके लोगों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्‍यवहार कर सकता है, क्‍योंकि वह स्‍वयं दुर्बलताओं से घिरा हुआ है।</verse>
				<verse number="3">यही कारण है कि उसे न केवल जनता के लिए, बल्‍कि अपने लिए भी पापों के प्रायश्‍चित की बलि चढ़ानी पड़ती है।</verse>
				<verse number="4">कोई भी अपने आप यह गौरवपूर्ण पद नहीं अपनाता। प्रत्‍येक महापुरोहित हारून की भाँति परमेश्‍वर द्वारा बुलाया जाता है।</verse>
				<verse number="5">इसी प्रकार, मसीह ने अपने को महापुरोहित बनने का गौरव नहीं प्रदान किया; किन्‍तु परमेश्‍वर ने किया और उन से कहा, “तू मेरा पुत्र है, आज मैं ने तुझे उत्‍पन्न किया है।”</verse>
				<verse number="6">अन्‍यत्र भी वह कहता है, “तू मलकीसेदेक के अनुरूप सदा पुरोहित बना रहेगा।”</verse>
				<verse number="7">मसीह ने इस पृथ्‍वी पर रहते समय पुकार-पुकार कर और आँसू बहा-बहा कर परमेश्‍वर से, जो उन्‍हें मृत्‍यु से बचा सकता था, प्रार्थना और अनुनय-विनय की। श्रद्धाभक्‍ति के कारण उनकी प्रार्थना सुनी गयी।</verse>
				<verse number="8">पुत्र होने पर भी उन्‍होंने दु:ख सह कर आज्ञापालन सीखा।</verse>
				<verse number="9">वह पूर्ण रूप से सिद्ध बन कर और परमेश्‍वर से मलकीसेदेक के अनुरूप महापुरोहित की उपाधि प्राप्‍त कर उन सब के शाश्‍वत मुक्‍ति के स्रोत बन गये, जो उनकी आज्ञाओं का पालन करते हैं।</verse>
				<verse number="10"></verse>
				<verse number="11">इसके सम्‍बन्‍ध में हमें बहुत कुछ कहना है। पर इन बातों को समझाना कठिन है, क्‍योंकि आप लोग ढीले पड़ गये हैं और ऊंचा सुनने लगे हैं!</verse>
				<verse number="12">इस समय तक आप लोगों को शिक्षक हो जाना चाहिए था, किन्‍तु यह आवश्‍यक हो गया है कि कोई आप को दुबारा परमेश्‍वर के वचनों का प्रारम्‍भिक ज्ञान दे। आप लोगों को ठोस भोजन की नहीं, बल्‍कि दूध की आवश्‍यकता है।</verse>
				<verse number="13">जो दूध पर ही निर्वाह करता है, वह शिशु है और धार्मिकता की शिक्षा समझने में असमर्थ है,</verse>
				<verse number="14">जब कि सिद्ध व्यक्‍ति ठोस भोजन करते हैं। वे अनुभवी हैं और अभ्‍यास के कारण उनकी ज्ञानेन्‍द्रियां भला-बुरा पहचानने में समर्थ हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">इसलिए हम मसीह-सम्‍बन्‍धी प्रारम्‍भिक शिक्षा से आगे बढ़कर सिद्धता की ओर प्रगति करें। अब हम मृत्‍यु की ओर ले जाने वाले कर्मों से हृदय-परिवर्तन, परमेश्‍वर में विश्‍वास,</verse>
				<verse number="2">शुद्धिकरण-विधियों सम्‍बन्‍धी शिक्षा, हस्‍तारोपण, मृतकों के पुनरुत्‍थान और अनंत दंड जैसी शिक्षाओं की नींव फिर न डालें, बल्‍कि उन से ऊपर उठें।</verse>
				<verse number="3">यदि परमेश्‍वर की अनुमति होगी, तो हम यही करेंगे।</verse>
				<verse number="4">वास्‍तव में, जिन लोगों को एक बार दिव्‍य ज्‍योति मिली है, जो स्‍वर्गीय वरदान का आस्‍वादन कर चुके और पवित्र आत्‍मा के भागीदार बन गये हैं,</verse>
				<verse number="5">जिन्‍हें परमेश्‍वर के संदेश की उत्तमता और आगामी युग की शक्‍तियों का अनुभव हो चुका है -</verse>
				<verse number="6">यदि वे पथभ्रष्‍ट हो जाते हैं, तो उन्‍हें पुन: पश्‍चात्ताप के मार्ग पर ले आना असम्‍भव है; क्‍योंकि वे अपनी ओर से परमेश्‍वर के पुत्र को फिर क्रूस पर आरोपित करते और उनका उपहास कराते हैं।</verse>
				<verse number="7">जो भूमि अपने ऊपर बार-बार पड़ने वाला पानी सोख लेती और उन लोगों के लिए उपयोगी फसल उगाती है, जो उन पर खेती करते हैं, तो वह परमेश्‍वर की आशिष प्राप्‍त करती है।</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु यदि वह काँटे और ऊंटकटारे उगाती है, तो वह बेकार है। उस पर अभिशाप पड़ने वाला है और अन्‍त में उसे जलाया जायेगा।</verse>
				<verse number="9">प्रिय भाइयो और बहिनो! यद्यपि हम इस प्रकार बोल रहे हैं, फिर भी हमें निश्‍चय है कि आप लोगों की दशा इस से कहीं अच्‍छी है और आप मुक्‍ति के मार्ग पर चलते हैं।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर अन्‍याय नहीं करता। वह आपके कार्यों को एवं उस प्रेम को नहीं भुला सकता, जो आपने, उसके नाम की महिमा के उद्देश्‍य से, इस प्रकार दिखाया कि आपने सन्‍तों की सेवा की और अब भी कर रहे हैं।</verse>
				<verse number="11">मैं चाहता हूँ कि आपकी आशा परिपूर्ण हो जाने तक आप लोगों में हर एक व्यक्‍ति यही तत्‍परता दिखलाता रहे।</verse>
				<verse number="12">आप लोग ढिलाई न करें, वरन् उन लोगों का अनुसरण करें, जो अपने विश्‍वास और धैर्य के कारण प्रतिज्ञाओं के उत्तराधिकारी होते हैं।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर ने जब अब्राहम से प्रतिज्ञा की थी, तो उसने अपने नाम की शपथ खायी; क्‍योंकि उस से बड़ा कोई नहीं था, जिसका नाम ले कर वह शपथ खाये।</verse>
				<verse number="14">उसने कहा, “मैं तुम पर आशिष बरसाता रहूँगा और तुम्‍हारे वंशजों को असंख्‍य बना दूँगा”</verse>
				<verse number="15">अब्राहम ने बहुत समय तक धैर्य रखने के बाद प्रतिज्ञा का फल प्राप्‍त किया।</verse>
				<verse number="16">लोग अपने से बड़े का नाम ले कर शपथ खाते हैं। उन में शपथ द्वारा कथन की पुष्‍टि होती है और सारा विवाद समाप्‍त हो जाता है।</verse>
				<verse number="17">परमेश्‍वर प्रतिज्ञा के उत्तराधिकारियों को सुस्‍पष्‍ट रूप से अपने संकल्‍प की अपरिवर्तनीयता दिखलाना चाहता था, इसलिए उसने शपथ खा कर प्रतिज्ञा की।</verse>
				<verse number="18">वह इन दो अपरिवर्तनीय कार्यों, अर्थात् प्रतिज्ञा और शपथ में, झूठा प्रमाणित नहीं हो सकता। इस से हमें, जिन्‍होंने परमेश्‍वर की शरण ली है, यह प्रबल प्रेरणा मिलती है कि हमें जो आशा दिलायी गयी है, हम उसे धारण किये रहें।</verse>
				<verse number="19">वह आशा हमारी आत्‍मा के लिए एक सुस्‍थिर एवं सुदृढ़ लंगर के सदृश है, जो परदे के उस पार स्‍वर्गिक मन्‍दिरगर्भ में पहुँचता है,</verse>
				<verse number="20">जहाँ येशु हमारे अग्रदूत के रूप में प्रवेश कर चुके हैं; क्‍योंकि वह मलकीसेदेक के अनुरूप सदा के लिए महापुरोहित बन गये हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">जब अब्राहम राजाओं का संहार कर लौट रहे थे, तब शालेम के राजा और सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के पुरोहित मलकीसेदेक उन से मिलने आये और उन्‍होंने अब्राहम को आशीर्वाद दिया।</verse>
				<verse number="2">अब्राहम ने उन्‍हें सब वस्‍तुओं का दशमांश दिया। “मलकीसेदेक” का अर्थ है-धार्मिकता का राजा। वह “शालेम” के राजा भी हैं, जिसका अर्थ है “शान्‍ति” के राजा।</verse>
				<verse number="3">उनके न तो पिता है, न माता और न कोई वंशावली। उनके जीवन का न तो आरम्‍भ है और न अन्‍त। वह परमेश्‍वर के पुत्र के सदृश हैं और वह सदा पुरोहित बने रहते हैं।</verse>
				<verse number="4">आप इस बात पर विचार करें कि मलकीसेदेक कितने महान् हैं! कुलपति अब्राहम ने भी उन्‍हें लूट के उत्तम भाग का दशमांश दिया।</verse>
				<verse number="5">पुरोहित-पदधारी लेवी-वंशी व्‍यवस्‍था के आदेशानुसार लोगों से अर्थात् अपने अन्‍य-वंशी जाति-भाइयों से दशमांश लेते हैं, यद्यपि वे अन्‍य-वंशी भी अब्राहम के वंशज हैं।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु मलकीसेदेक लेवी-वंशी नहीं थे। तो भी उन्‍होंने अब्राहम से दशमांश लिया और प्रतिज्ञाओं के अधिकारी को आशीर्वाद दिया।</verse>
				<verse number="7">अब यह निर्विवाद है कि जो छोटा है, वह अपने से बड़े का आशीर्वाद पाता है।</verse>
				<verse number="8">इसके अतिरिक्‍त दशमांश पाने वाले लेवी-वंशी मरणशील मनुष्‍य हैं, जब कि मलकीसेदेक के विषय में धर्मग्रन्‍थ कहता है कि वह जीवित बने रहते हैं।</verse>
				<verse number="9">यह भी कहा जा सकता है कि दशमांश पाने वाले लेवी ने अब्राहम के माध्‍यम से दशमांश दिया।</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि जब अब्राहम से मलकीसेदेक की भेंट हुई, तो लेवी एक प्रकार से अपने पूर्वज अब्राहम के शरीर में विद्यमान थे।</verse>
				<verse number="11">इस्राएली प्रजा को लेवियों के पुरोहितत्‍व के आधार पर व्‍यवस्‍था मिली थी। यदि इस पुरोहितत्‍व के माध्‍यम से पूर्णता प्राप्‍त हो सकती थी, तो यह क्‍यों आवश्‍यक था कि एक अन्‍य पुरोहित की चर्चा की जाये जो हारून की नहीं, बल्‍कि मलकीसेदेक की श्रेणी में आ जायेगा?</verse>
				<verse number="12">पुरोहितत्‍व में परिवर्तन होने पर व्‍यवस्‍था में भी परिवर्तन अनिवार्य है।</verse>
				<verse number="13">ये बातें जिस पुरोहित के विषय में कही गयी हैं, वह एक अन्‍य वंश का है और उस वंश का कोई भी व्यक्‍ति वेदी का सेवक नहीं बना;</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि यह तो प्रत्‍यक्ष है कि हमारे प्रभु येशु यहूदा के कुल में उत्‍पन्न हुए हैं और मूसा ने पुरोहितों के विषय में लिखते समय उस कुल का उल्‍लेख नहीं किया।</verse>
				<verse number="15">यह सब और भी स्‍पष्‍ट हो जाता है यदि हम इस पर विचार करें कि एक अन्‍य पुरोहित प्रकट हुए, जो मलकीसेदेक के सदृश हैं,</verse>
				<verse number="16">जो वंश-परम्‍परा पर आधारित किसी व्‍यवस्‍था के आदेशानुसार नहीं, बल्‍कि अविनाशी जीवन के सामर्थ्य से पुरोहित बन गये हैं।</verse>
				<verse number="17">उन्‍हीं के विषय में धर्मग्रन्‍थ यह साक्षी देता है, “तू मलकीसेदेक के अनुरूप सदा पुरोहित बना रहेगा।”</verse>
				<verse number="18">शक्‍तिहीन और निष्‍फल होने के कारण पुराना आदेश रद्द कर दिया गया है,</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि व्‍यवस्‍था कुछ भी पूर्णता तक नहीं पहुँचा सकी। हमें इस से श्रेष्‍ठ आशा प्रदान की गयी है और इसके माध्‍यम से हम परमेश्‍वर के निकट पहुँचते हैं।</verse>
				<verse number="20">शपथ के साथ ही येशु की नियुिक्‍त हुई थी, जब कि वे शपथ के बिना पुरोहित नियुक्‍त हुए थे;</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि मसीह की नियुिक्‍त के समय प्रभु परमेश्‍वर ने शपथ खायी थी। जैसा कि धर्मग्रन्‍थ कहता है, “मैंने शपथ ली है और मेरी यह शपथ अपरिवर्तनीय है: तू सदा पुरोहित बना रहेगा।”</verse>
				<verse number="22">इस प्रकार, हम देखते हैं कि येशु जिस विधान का उत्तरदायित्‍व लेते हैं, वह कहीं अधिक श्रेष्‍ठ है ।</verse>
				<verse number="23">इसके अतिरिक्‍त पहले के पुरोहित बड़ी संख्‍या में नियुक्‍त किये जाते रहे हैं, क्‍योंकि मृत्‍यु के कारण अधिक समय तक पुरोहित-पद पर बना रहना उनके लिए सम्‍भव नहीं था।</verse>
				<verse number="24">किन्‍तु येशु सदा बने रहते हैं, इसलिए उनका पुरोहितत्‍व अद्वितीय एवं चिरस्‍थायी है।</verse>
				<verse number="25">यही कारण है कि जो लोग उनके द्वारा परमेश्‍वर की शरण लेते हैं, वह उन्‍हें पूर्णत: बचाने में समर्थ हैं; क्‍योंकि वह उनकी ओर से निवेदन करने के लिए सदा जीवित हैं।</verse>
				<verse number="26">यह उचित ही था कि हमें इस प्रकार के महापुरोहित मिलें, जो पवित्र, निर्दोष, निष्‍कलंक, पापियों से सर्वथा भिन्न और स्‍वर्ग से भी उच्‍चतर हों।</verse>
				<verse number="27">अन्‍य महापुरोहित पहले अपने पापों और बाद में प्रजा के पापों के लिए प्रतिदिन बलि चढ़ाया करते हैं। येशु को इसकी आवश्‍यकता नहीं होती, क्‍योंकि उन्‍होंने यह कार्य सदा के लिए एक ही बार में पूरा कर लिया जब उन्‍होंने अपने को बलि चढ़ाया।</verse>
				<verse number="28">व्‍यवस्‍था तो दुर्बल मनुष्‍यों को महापुरोहित नियुक्‍त करती है, किन्‍तु व्‍यवस्‍था के समाप्‍त हो जाने के बाद परमेश्‍वर की शपथ के अनुसार वह पुत्र महापुरोहित नियुक्‍त किया जाता है, जिसे सदा के लिए पूर्ण सिद्ध बना दिया गया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">इन बातों का सारांश यह है: हमारे एक ऐसे महापुरोहित हैं, जो स्‍वर्ग में महामहिम परमेश्‍वर के सिंहासन की दाहिनी ओर विराजमान हो कर</verse>
				<verse number="2">उस वास्‍तविक पवित्र स्‍थान तथा शिविर के धर्मसेवक हैं जो मनुष्‍य द्वारा नहीं, बल्‍कि प्रभु द्वारा संस्‍थापित है।</verse>
				<verse number="3">प्रत्‍येक महापुरोहित भेंट और बलि चढ़ाने के लिए नियुक्‍त है, इसलिए यह आवश्‍यक है कि उसके पास चढ़ावे के लिए कुछ हो।</verse>
				<verse number="4">यदि येशु पृथ्‍वी पर रहते, तो वह पुरोहित भी नहीं होते; क्‍योंकि व्‍यवस्‍था के अनुसार भेंट चढ़ाने के लिए पुरोहित विद्यमान हैं-</verse>
				<verse number="5">यद्यपि वे एक ऐसे आराधना-स्‍थल में आराधना करते हैं जो स्‍वर्ग की वास्‍तविकता की प्रतिकृति और छाया मात्र है। यही कारण है कि जब मूसा शिविर का निर्माण करने वाले थे, तो उन्‍हें परमेश्‍वर की ओर से यह आदेश मिला, “देखो, जो नमूना तुम्‍हें पर्वत पर दिखाया गया, उसी के अनुसार तुम सब कुछ बनाना।”</verse>
				<verse number="6">अब, जो धर्मसेवा मसीह को मिली है, वह कहीं अधिक ऊंची है; क्‍योंकि वह एक ऐसे विधान के मध्‍यस्‍थ हैं, जो श्रेष्‍ठतर है और श्रेष्‍ठतर प्रतिज्ञाओं पर आधारित है।</verse>
				<verse number="7">यदि पहला विधान परिपूर्ण होता, तो उसके स्‍थान पर दूसरे की क्‍या आवश्‍यकता थी?</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर उन लोगों की निन्‍दा करते हुए कहता है, “प्रभु यह कहता है: वे दिन आ रहे हैं, जब मैं इस्राएल के घराने के लिए और यहूदा के घराने के लिए एक नया विधान स्‍थापित करूँगा।</verse>
				<verse number="9">यह उस विधान की तरह नहीं होगा जिसे मैंने उनके पूर्वजों के लिए उस समय निर्धारित किया था, जब मैंने उन्‍हें मिस्र से निकालने के लिए उनके हाथ थामे थे। प्रभु यह कहता है: उन्‍होंने मेरे विधान का पालन नहीं किया, इसलिए मैंने भी उनकी सुध नहीं ली।</verse>
				<verse number="10">प्रभु यह कहता है: वह समय बीत जाने के बाद मैं इस्राएल के लिए यह विधान निर्धारित करूँगा-मैं अपने नियम उनके मन में रख दूँगा, मैं उन्‍हें उनके हृदय पर अंकित करूँगा। मैं उनका परमेश्‍वर होऊंगा और वे मेरी प्रजा होंगे।</verse>
				<verse number="11">इसकी आवश्‍यकता नहीं रहेगी कि सहनागरिक एक-दूसरे को शिक्षा दें अथवा भाई-बहिन एक-दूसरे से कहें, ‘प्रभु का ज्ञान प्राप्‍त कीजिए’, क्‍योंकि छोटे और बड़े, सब-के-सब मुझे जानेंगे।</verse>
				<verse number="12">मैं उनके अपराध क्षमा कर दूंगा और उनके पापों को स्‍मरण नहीं रखूँगा।”</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर इस विधान को “नया” कह कर पुकारता है, इसलिए उसने प्रथम विधान रद्द कर दिया है। जो पुराना और जराग्रस्‍त हो गया है, वह लुप्‍त होने को है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">प्रथम विधान के भी अपने आराधना सम्‍बन्‍धी नियम थे और उसका अपना पार्थिव आराधना-स्‍थल था।</verse>
				<verse number="2">एक शिविर खड़ा कर दिया गया। उसके अगले कक्ष में दीपाधार था, मेज थी और भेंट की रोटियाँ थीं। यह पवित्र-स्‍थान कहलाता था।</verse>
				<verse number="3">दूसरे परदे के पीछे का कक्ष परमपवित्र-स्‍थान कहलाता था।</verse>
				<verse number="4">वहाँ धूपदान की स्‍वर्णमय वेदी और विधान की स्‍वर्ण से मढ़ी हुई मंजूषा थी। मंजूषा में “मन्ना” से भरा हुआ स्‍वर्णमय पात्र था, हारून की छड़ी थी, जो पल्‍लवित हो उठी थी, और विधान की शिला-पट्टियां थीं</verse>
				<verse number="5">और मंजूषा के ऊपर प्रायश्‍चित का स्‍थान आच्‍छादित करने वाले महिमामय “करूब” विराजमान थे। इन सब का विस्‍तृत विवरण यहाँ अपेिक्षत नहीं है।</verse>
				<verse number="6">ऐसे ही आराधना-स्‍थल का प्रबन्‍ध किया गया था। आराधना की विधियाँ सम्‍पन्न करने के लिए पुरोहित हर समय इस शिविर के अगले कक्ष में जाया करते थे,</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु केवल महापुरोहित, वर्ष में एक ही बार, पिछले कक्ष में वह रक्‍त लिये प्रवेश करता था, जिसे वह अपने और प्रजा के दोषों के लिए प्रायश्‍चित के रूप में चढ़ाता था।</verse>
				<verse number="8">इस प्रकार पवित्र आत्‍मा यह दिखलाना चाहता है कि जब तक शिविर का अगला कक्ष खड़ा है, तब तक परमपवित्र-स्‍थान का मार्ग खुला नहीं है।</verse>
				<verse number="9">वह वर्तमान समय का प्रतीक है। वहाँ जो भेंट और बलि चढ़ायी जाती है, वह उपासक के आभ्‍यन्‍तर को पूर्णता तक नहीं पहुँचा सकती।</verse>
				<verse number="10">वे बाह्य नियम हैं जो खान-पान एवं नाना प्रकार की शुद्धीकरण-विधियों से सम्‍बन्‍ध रखते हैं और पुनर्निर्माण के युग के आगमन तक ही लागू हैं।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु अब मसीह हमारे भावी कल्‍याण के महापुरोहित के रूप में आये हैं। उन्‍होंने एक ऐसे महान् और सिद्धतर शिविर को पार किया, जो मनुष्‍य के हाथ से नहीं बना और इस पृथ्‍वी का नहीं है।</verse>
				<verse number="12">उन्‍होंने बकरों तथा बछड़ों का नहीं, बल्‍कि अपना रक्‍त ले कर सदा के लिए एक ही बार पवित्र स्‍थान में प्रवेश किया और इस तरह मनुष्‍यों के लिए सदा-सर्वदा बना रहने वाला उद्धार प्राप्‍त किया है।</verse>
				<verse number="13">पुरोहित बकरों तथा साँड़ों का रक्‍त और कलोर की राख अशुद्ध लोगों पर छिड़कता है और उनका शरीर फिर शुद्ध हो जाता है। यदि उस में पवित्र करने की शक्‍ति है</verse>
				<verse number="14">तो फिर मसीह का रक्‍त, जिन्‍होंने अपने आपको शाश्‍वत आत्‍मा के द्वारा निर्दोष बलि के रूप में परमेश्‍वर को अर्पित किया, हमारे अन्‍त:करण को मृत कर्मों से क्‍यों नहीं शुद्ध करेगा और हमें जीवन्‍त परमेश्‍वर की सेवा के योग्‍य क्‍यों नहीं बनायेगा?</verse>
				<verse number="15">मसीह प्रथम विधान के अन्‍तर्गत किये हुए अपराधों की क्षमा के लिए मर गये हैं और इस प्रकार वह एक नये विधान के मध्‍यस्‍थ हैं। परमेश्‍वर जिन्‍हें बुलाता है, वे अब उसकी प्रतिज्ञा के अनुसार अनन्‍त काल तक बनी रहने वाली विरासत प्राप्‍त करते हैं।</verse>
				<verse number="16">वसीयतनामे के विषय में वसीयतकर्ता की मृत्‍यु का प्रमाणपत्र देना पड़ता है,</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि मृत्‍यु के बाद ही वसीयतनामा मान्‍य होता है। जब तक वसीयतकर्ता जीवित है, तब तक वसीयतनामा मान्‍य नहीं होता।</verse>
				<verse number="18">इसलिए रक्‍त के बिना प्रथम विधान का प्रवर्तन नहीं हुआ था;</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि जब मूसा ने सारी प्रजा के सामने व्‍यवस्‍था की सब आज्ञाओं को पढ़ कर सुनाया था, तो उन्‍होंने जल, लाल ऊन और जूफे के साथ बछड़ों और बकरों का रक्‍त लिया और उसे व्‍यवस्‍था-ग्रन्‍थ और सारी प्रजा पर छिड़कते हुए</verse>
				<verse number="20">कहा था, “यह उस विधान का रक्‍त है, जिसे परमेश्‍वर ने आप लोगों के लिए निर्धारित किया है।”</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने शिविर और धर्मसेवा में प्रयुक्‍त सभी पात्रों पर भी वह रक्‍त छिड़क दिया था।</verse>
				<verse number="22">व्‍यवस्‍था के अनुसार प्राय: सब कुछ रक्‍त द्वारा शुद्ध किया जाता है और रक्‍त के बिना क्षमा नहीं मिलती।</verse>
				<verse number="23">जो वस्‍तुएँ स्‍वर्ग की वस्‍तुओं की प्रतीक मात्र थीं, यदि उनका शुद्धीकरण इस प्रकार की विधियों द्वारा आवश्‍यक था, तो स्‍वयं स्‍वर्गिक वस्‍तुओं के लिए एक श्रेष्‍ठतर बलि-अर्पण आवश्‍यक ही है।</verse>
				<verse number="24">मसीह ने हाथ के बने हुए उस पवित्र-स्‍थान में प्रवेश नहीं किया, जो वास्‍तविक “पवित्र-स्‍थान” का प्रतिरूप मात्र हैं। उन्‍होंने स्‍वर्ग में ही प्रवेश किया है, जिससे वह अब हमारी ओर से परमेश्‍वर के सामने उपस्‍थित हो सकें।</verse>
				<verse number="25">पार्थिव आराधना-स्‍थल का महापुरोहित किसी दूसरे का रक्‍त ले कर प्रतिवर्ष पवित्र-स्‍थान में प्रवेश करता है। परन्‍तु मसीह को उसी तरह बार-बार अपने को अर्पित करने की आवश्‍यकता नहीं है।</verse>
				<verse number="26">यदि ऐसा होता तो संसार के प्रारम्‍भ से उन्‍हें बार-बार दु:ख भोगना पड़ता, किन्‍तु अब युग के अन्‍त में वह एक ही बार प्रकट हुए जिससे वह आत्‍मबलिदान द्वारा पाप को मिटा दें।</verse>
				<verse number="27">जिस तरह मनुष्‍यों के लिए एक ही बार मरना और इसके बाद उनका न्‍याय होना निर्धारित है,</verse>
				<verse number="28">उसी तरह मसीह बहुतों के पाप हरने के लिए एक ही बार अर्पित हुए। वह दूसरी बार प्रकट होंगे−पाप के कारण नहीं, बल्‍कि उन लोगों को मुक्‍ति दिलाने के लिए, जो उनकी प्रतीक्षा करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">व्‍यवस्‍था भावी कल्‍याण का वास्‍तविक रूप नहीं, उसकी छाया मात्र दिखाती है। उसके नियमों के अनुसार प्रतिवर्ष बलि ही बलि चढ़ायी जाती है। व्‍यवस्‍था उन बलियों के द्वारा आराधकों को सदा के लिए पूर्णता तक पहुँचाने में असमर्थ है।</verse>
				<verse number="2">यदि वह इस में समर्थ होती, तो बलि चढ़ाना समाप्‍त हो जाता; क्‍योंकि तब आराधक एक ही बार में शुद्ध हो जाते और उन में पाप का बोध नहीं रहता।</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु अब तो उन बलियों द्वारा प्रतिवर्ष पापों का स्‍मरण दिलाया जाता है।</verse>
				<verse number="4">साँड़ों तथा बकरों का रक्‍त पाप नहीं हर सकता,</verse>
				<verse number="5">इसलिए मसीह ने संसार में आ कर यह कहा: “तूने न तो यज्ञ चाहा और न चढ़ावा, किन्‍तु तूने मेरे लिए एक शरीर तैयार किया है।</verse>
				<verse number="6">तू न तो होम-बलि से प्रसन्न हुआ और न पाप- बलि से;</verse>
				<verse number="7">इसलिए मैंने कहा—हे परमेश्‍वर! मैं तेरी इच्‍छा पूरी करने आया हूँ, जैसा कि धर्मग्रन्‍थ के कुण्‍डल पत्र में मेरे विषय में लिखा हुआ है।”</verse>
				<verse number="8">ऊपर के उद्धरण में मसीह का कथन है, “तूने यज्ञ, चढ़ावा, होम-बलि अथवा पाप-बलि नहीं चाही। तू उन से प्रसन्न नहीं हुआ” यद्यपि ये सब बलि व्‍यवस्‍था के अनुसार ही चढ़ायी जाती हैं।</verse>
				<verse number="9">तब मसीह का यह भी कथन है, “देख, मैं तेरी इच्‍छा पूरी करने आया हूँ।” इस प्रकार वह पहले को रद्द करते और दूसरे का प्रवर्त्तन करते हैं।</verse>
				<verse number="10">उसी ईश्‍वरीय इच्‍छा के अनुसार, येशु मसीह की देह के अर्पण द्वारा, जो सदा के लिए एक ही बार सम्‍पन्न हुआ, हम पवित्र किये गये हैं।</verse>
				<verse number="11">प्रत्‍येक पुरोहित खड़ा होकर प्रतिदिन धर्म-अनुष्‍ठान करता है और निरन्‍तर निर्धारित बलियां चढ़ाया करता है, जो पापों को कदापि दूर नहीं कर सकती हैं।</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु मसीह, पापों के लिए एक ही बलि चढ़ाने के बाद, सदा के लिए परमेश्‍वर की दाहिनी ओर विराजमान हो गये हैं,</verse>
				<verse number="13">जहाँ वह उस समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जब उनके शत्रु उनके चरणों की चौकी बनेंगे।</verse>
				<verse number="14">मसीह ने अपने एकमात्र अर्पण द्वारा उन लोगों को सदा के लिए पूर्णता तक पहुँचा दिया है, जिनको वह पवित्र करते हैं।</verse>
				<verse number="15">इसके सम्‍बन्‍ध में पवित्र आत्‍मा की साक्षी भी हमारे पास है। क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में प्रभु के इस कथन के पश्‍चात् कि</verse>
				<verse number="16">“समय आने पर मैं उनके लिए यह विधान निर्धारित करूँगा”, प्रभु कहता है: “मैं अपने नियम उनके हृदय में रखूंगा, मैं उन्‍हें उनके मन पर अंकित करूँगा</verse>
				<verse number="17">और मैं उनके पापों और अपराधों को स्‍मरण भी नहीं रखूंगा।”</verse>
				<verse number="18">जब पाप क्षमा कर दिये गये हैं, तो फिर पाप के लिए बलि-अर्पण की आवश्‍यकता नहीं रही।</verse>
				<verse number="19">भाइयो और बहिनो! अब हम पूर्ण भरोसा करते हैं कि येशु के रक्‍त द्वारा हम “पवित्र-स्‍थान” में प्रवेश कर सकते हैं।</verse>
				<verse number="20">उन्‍होंने हमारे लिए एक नवीन तथा जीवन्‍त मार्ग खोल दिया, जो उनकी देह रूपी परदे से हो कर जाता है।</verse>
				<verse number="21">अब हमें एक महान् पुरोहित प्राप्‍त हैं, जो परमेश्‍वर के भवन पर नियुक्‍त किये गये हैं।</verse>
				<verse number="22">इसलिए हम अपने दोषी अंत:करण से शुद्ध होने के लिए हृदय पर छिड़काव कर और अपने शरीर को स्‍वच्‍छ जल से धो कर निष्‍कपट हृदय से तथा पूर्ण विश्‍वास के साथ परमेश्‍वर के पास आएं।</verse>
				<verse number="23">हम अपनी आशा की साक्षी देने में अटल एवं दृढ़ बने रहें, क्‍योंकि जिसने हमें वचन दिया है, वह विश्‍वसनीय है।</verse>
				<verse number="24">हमें इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि हम किस प्रकार प्रेम तथा परोपकार के लिए एक दूसरे को प्रोत्‍साहित कर सकते हैं।</verse>
				<verse number="25">हम अपनी सभाओं में एकत्र होना न छोड़ें, जैसा कि कुछ लोग किया करते हैं, बल्‍कि हम एक दूसरे को ढाढ़स बंधाएं। जब आप उस दिन को निकट आते देख रहे हैं, तो ऐसा करना और भी आवश्‍यक हो जाता है।</verse>
				<verse number="26">क्‍योंकि सत्‍य का ज्ञान प्राप्‍त करने के बाद भी यदि हम जान-बूझ कर पाप करते रहते हैं, तो पापों के लिए कोई बलि शेष नहीं रह जाती,</verse>
				<verse number="27">एक भयानक आशंका ही शेष रह जाती है−न्‍याय की, और एक भीषण अग्‍नि की, जो विद्रोहियों को निगल जाना चाहती है।</verse>
				<verse number="28">जो व्यक्‍ति मूसा की व्‍यवस्‍था का उल्‍लंघन करता है, यदि उसे दो या तीन गवाहों के आधार पर निर्ममता से प्राण-दण्‍ड दिया जाता है,</verse>
				<verse number="29">तो आप लोग विचार करें कि जो व्यक्‍ति परमेश्‍वर के पुत्र का तिरस्‍कार करता है, विधान के उस रक्‍त को तुच्‍छ समझता है जिस के द्वारा वह पवित्र किया गया था, और अनुग्रह के आत्‍मा का अपमान करता है, तो ऐसा व्यक्‍ति कितने घोर दण्‍ड के योग्‍य समझा जायेगा;</verse>
				<verse number="30">क्‍योंकि हम जानते हैं कि किसने यह कहा है, “प्रतिशोध लेना मेरा अधिकार है, मैं ही बदला लूँगा” और फिर, “प्रभु अपनी प्रजा का न्‍याय करेगा।”</verse>
				<verse number="31">जीवन्‍त परमेश्‍वर के हाथ पड़ना कितनी भयंकर बात है!</verse>
				<verse number="32">आप लोग उन बीते दिनों को स्‍मरण करें जब आप ज्‍योति मिलने के तुरन्‍त बाद, दु:खों के घोर संघर्ष का सामना करते हुए, दृढ़ बने रहे।</verse>
				<verse number="33">आप लोगों में कुछ को सब के देखते-देखते अपमान और अत्‍याचार सहना पड़ा, अथवा कुछ को ऐसी स्‍थिति में पड़े हुओं के भागीदार बनना पड़ा।</verse>
				<verse number="34">आपने बन्‍दियों से सहानुभूति रखी और जब आप लोगों की धन-सम्‍पत्ति जब्‍त की गयी, तो आप ने यह सहर्ष स्‍वीकार किया; क्‍योंकि आप जानते थे कि इससे कहीं अधिक उत्तम और चिरस्‍थायी सम्‍पत्ति आपके पास विद्यमान है।</verse>
				<verse number="35">इसलिए आप लोग अपना वह पूर्ण भरोसा नहीं छोड़ें-इसका पुरस्‍कार महान् है।</verse>
				<verse number="36">आप लोगों को धैर्य की आवश्‍यकता है, जिससे परमेश्‍वर की इच्‍छा पूरी करने के बाद आप को वह मिल जाये, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्‍वर कर चुका है;</verse>
				<verse number="37">क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ यह कहता है, “जो आने वाला है, वह थोड़े ही समय बाद आयेगा। वह देर नहीं करेगा।</verse>
				<verse number="38">मेरा धार्मिकजन विश्‍वास के द्वारा जीवन प्राप्‍त करेगा; किन्‍तु यदि कोई पीछे हटे, तो मैं उस पर प्रसन्न नहीं होऊंगा।”</verse>
				<verse number="39">हम उन लोगों में से नहीं हैं, जो हटने के कारण नष्‍ट हो जाते हैं, बल्‍कि हम उन लोगों में से हैं, जो अपने विश्‍वास द्वारा जीवन प्राप्‍त करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">विश्‍वास उन बातों का पक्‍का निश्‍चय है, जिनकी हम आशा करते हैं और उन वस्‍तुओं के अस्‍तित्‍व के विषय में दृढ़ धारणा है, जिन्‍हें हम नहीं देखते।</verse>
				<verse number="2">विश्‍वास के कारण हमारे पूर्वज परमेश्‍वर के कृपापात्र समझे गए।</verse>
				<verse number="3">विश्‍वास द्वारा हम जान लेते हैं कि परमेश्‍वर के शब्‍द द्वारा विश्‍व का निर्माण हुआ है और अदृश्‍य से दृश्‍य की उत्‍पत्ति हुई है।</verse>
				<verse number="4">विश्‍वास के कारण हाबिल ने काइन की अपेक्षा कहीं अधिक श्रेष्‍ठ बलि चढ़ायी। विश्‍वास के कारण वह धार्मिक समझा गया, क्‍योंकि परमेश्‍वर ने उसका चढ़ावा स्‍वीकार किया। उसकी मृत्‍यु हुई; किन्‍तु विश्‍वास के कारण वह आज भी बोल रहा है।</verse>
				<verse number="5">विश्‍वास के कारण हनोक ले लिया गया ताकि उसे मृत्‍यु का अनुभव न हो। वह फिर नहीं दिखाई पड़ा, क्‍योंकि परमेश्‍वर ने उसे उठा लिया था। धर्मग्रन्‍थ उसके विषय में कहता है कि उठाये जाने के पहले “उसने परमेश्‍वर को प्रसन्न किया था।”</verse>
				<verse number="6">और विश्‍वास के बिना परमेश्‍वर को प्रसन्न करना, असंभव है। अत: जो परमेश्‍वर के निकट पहुँचना चाहता है, उसे विश्‍वास करना आवश्‍यक है कि परमेश्‍वर है और वह उन लोगों को प्रतिफल देता है, जो उसकी खोज में लगे रहते हैं।</verse>
				<verse number="7">नूह अपने विश्‍वास के कारण अदृश्‍य घटनाओं से परमेश्‍वर के द्वारा सचेत किया गया। उसने इस चेतावनी का सम्‍मान किया और अपना परिवार बचाने के लिए जलयान का निर्माण किया। उसने अपने विश्‍वास द्वारा संसार को दोषी ठहराया और वह उस धार्मिकता का अधिकारी बना, जो विश्‍वास पर आधारित है।</verse>
				<verse number="8">विश्‍वास के कारण अब्राहम ने परमेश्‍वर का बुलावा स्‍वीकार किया कि वह उस देश को जाएं जिसको वह विरासत में प्राप्‍त करने वाले थे। अब्राहम यह न जानते हुए भी कि वह कहाँ जा रहे हैं, उन्‍होंने उस देश के लिए प्रस्‍थान किया।</verse>
				<verse number="9">विश्‍वास के कारण परदेशी की तरह प्रतिज्ञात देश में कुछ समय तक निवास किया। वह इसहाक तथा याकूब के समान, जो उनके साथ एक ही प्रतिज्ञा के उत्तराधिकारी थे, तम्‍बुओं में रहने लगे।</verse>
				<verse number="10">अब्राहम ने ऐसा किया, क्‍योंकि वह उस पक्‍की नींव वाले नगर की प्रतीक्षा में थे, जिसका वास्‍तुकार तथा निर्माता परमेश्‍वर है।</verse>
				<verse number="11">विश्‍वास के कारण ही आयु ढल जाने पर भी अब्राहम ने प्रजनन की शक्‍ति पाई-सारा भी बांझ थी-क्‍योंकि उनका विचार यह था कि जिसने प्रतिज्ञा की है, वह सच्‍चा है।</verse>
				<verse number="12">और इसलिए एक मरणासन्न व्यक्‍ति, अर्थात् अब्राहम से वह सन्‍तति उत्‍पन्न हुई, जो आकाश के तारों की तरह असंख्‍य है और सागर-तट के बालू के कणों की तरह अगणित।</verse>
				<verse number="13">प्रतिज्ञा का फल पाये बिना ये सब विश्‍वास करते हुए मर गये। परन्‍तु उन्‍होंने उसको दूर से देखा और उसका स्‍वागत किया। वे अपने को पृथ्‍वी पर परदेशी तथा प्रवासी मानते थे।</verse>
				<verse number="14">जो इस तरह की बातें कहते हैं, वे यह स्‍पष्‍ट कर देते हैं कि वे स्‍वदेश की खोज में लगे हुए हैं।</verse>
				<verse number="15">यदि उस देश की बात सोचते जो वे पीछे छोड़ आए थे तो उन्‍हें वहाँ लौटने का अवसर था।</verse>
				<verse number="16">पर नहीं, वे तो एक उत्तम स्‍वदेश अर्थात् स्‍वर्ग की खोज में लगे हुए थे; इसलिए परमेश्‍वर को उन लोगों का परमेश्‍वर कहलाने में लज्‍जा नहीं होती। उसने तो उनके लिए एक नगर का निर्माण किया है।</verse>
				<verse number="17">जब परमेश्‍वर ने अब्राहम की परीक्षा ली, तब विश्‍वास के कारण अब्राहम ने इसहाक को अर्पित किया। वह अपने एकलौते पुत्र को बलि चढ़ाने को तैयार हो गये, यद्यपि उनसे यह प्रतिज्ञा की गयी थी</verse>
				<verse number="18">और कहा गया था कि ‘इसहाक से तेरा वंश चलेगा।’</verse>
				<verse number="19">अब्राहम यह मानते थे कि परमेश्‍वर मृतकों को भी जिला सकता है। और एक प्रकार से प्रतीक रूप में उन्‍होंने अपने पुत्र को फिर प्राप्‍त किया।</verse>
				<verse number="20">विश्‍वास के कारण इसहाक ने याकूब एवं एसाव के भविष्‍य के लिए आशीर्वाद दिया।</verse>
				<verse number="21">विश्‍वास के कारण याकूब ने मरते समय यूसुफ के हर एक पुत्र को आशीर्वाद दिया और उन्‍होंने अपनी छड़ी की मूठ के सहारे झुक कर परमेश्‍वर की आराधना की।</verse>
				<verse number="22">विश्‍वास के कारण यूसुफ ने मरते समय मिस्र से इस्राएलियों के निर्गमन का उल्‍लेख किया और अपनी अस्‍थि के विषय में आदेश दिया।</verse>
				<verse number="23">विश्‍वास के कारण मूसा के माता-पिता ने यह देख कर कि शिशु सुन्‍दर है, उसे जन्‍म के बाद तीन महीनों तक छिपाये रखा और वे राजा के आदेश से भयभीत नहीं हुए।</verse>
				<verse number="24">विश्‍वास के कारण बड़े हो जाने पर मूसा ने फरओ की पुत्री का बेटा कहलाना अस्‍वीकार किया।</verse>
				<verse number="25">उन्‍होंने पाप का अल्‍पस्‍थायी सुख भोगने की अपेक्षा परमेश्‍वर की प्रजा के साथ अत्‍याचार सहना अधिक उचित समझा।</verse>
				<verse number="26">उन्‍होंने मिस्र की धन-सम्‍पत्ति की अपेक्षा मसीह का अपयश अधिक मूल्‍यवान् समझा, क्‍योंकि उनकी दृष्‍टि भविष्‍य में प्राप्‍त होने वाले पुरस्‍कार पर लगी हुई थी।</verse>
				<verse number="27">विश्‍वास के कारण उन्‍होंने मिस्र देश को छोड़ दिया। वह राजा फरओ के क्रोध से भयभीत नहीं हुए, बल्‍कि दृढ़ बने रहे, मानो वह अदृश्‍य परमेश्‍वर को देख रहे थे।</verse>
				<verse number="28">विश्‍वास के कारण मूसा ने “पास्‍का” की विधियों का पालन किया और रक्‍त छिड़का, जिससे पहलौठों का विनाशक दूत इस्राएलियों के पहलौठे पुत्रों पर हाथ न डाले।</verse>
				<verse number="29">विश्‍वास के कारण उन लोगों ने लाल समुद्र को पार किया, मानो वह सूखी भूमि था और जब मिस्रियों ने वैसा ही करने की चेष्‍टा की, तो वे डूब मरे।</verse>
				<verse number="30">जब इस्राएली सात दिनों तक यरीहो नगर की शहरपनाह की परिक्रमा कर चुके तब विश्‍वास के कारण वह गिर पड़ी।</verse>
				<verse number="31">विश्‍वास के कारण राहाब नामक वेश्‍या अविश्‍वासियों के साथ नष्‍ट नहीं हुई, क्‍योंकि उसने गुप्‍तचरों का मैत्रीपूर्ण स्‍वागत किया था।</verse>
				<verse number="32">मैं और क्‍या कहूँ? यदि मैं गिदओन, बाराक, शिमशोन, यिफ्‍ताह, दाऊद, शमूएल और नबियों की भी चर्चा करने लगूँ, तो मेरे पास समय नहीं रहेगा।</verse>
				<verse number="33">उन्‍होंने अपने विश्‍वास द्वारा राज्‍यों को अपने अधीन कर लिया, न्‍याय का पालन किया, प्रतिज्ञाओं का फल पाया, सिंहों का मुँह बन्‍द किया</verse>
				<verse number="34">और प्रज्‍वलित आग बुझायी। वे तलवार की धार से बच गये और दुर्बल होते हुए भी शक्‍तिशाली बन गये। उन्‍होंने युद्ध में वीरता का प्रदर्शन किया और विदेशी सेनाओं को भगा दिया।</verse>
				<verse number="35">स्‍त्रियों ने अपने पुनर्जीवित मृतकों को फिर प्राप्‍त किया। कुछ लोग यन्‍त्रणा सह कर मर गये और वे उस से इसलिए छुटकारा नहीं चाहते थे कि उन्‍हें श्रेष्‍ठतर पुनरुत्‍थान प्राप्‍त हो।</verse>
				<verse number="36">उपहास, कोड़ों, बेड़ियों और बन्‍दीगृह द्वारा कुछ लोगों की परीक्षा ली गयी है।</verse>
				<verse number="37">कुछ लोग पत्‍थरों से मारे गये, कुछ आरे से चीर दिये गये और कुछ तलवार से मौत के घाट उतारे गये। कुछ लोग दरिद्रता, अत्‍याचार और उत्‍पीड़न के शिकार बन कर भेड़ों और बकरियों की खाल ओढ़े, इधर-उधर भटकते रहे।</verse>
				<verse number="38">संसार उनके योग्‍य नहीं था। उन्‍हें उजाड़ स्‍थानों, पहाड़ी प्रदेशों, गुफाओं और धरती के गड्ढों की शरण लेनी पड़ी।</verse>
				<verse number="39">वे सब अपने विश्‍वास के कारण परमेश्‍वर के कृपापात्र समझे गये। फिर भी उन्‍हें प्रतिज्ञा का फल प्राप्‍त नहीं हुआ,</verse>
				<verse number="40">क्‍योंकि परमेश्‍वर ने हम को दृष्‍टि में रख कर एक श्रेष्‍ठतर योजना बनायी थी। वह चाहता था कि वे हमारे साथ ही पूर्णता तक पहुँचें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">जब विश्‍वास के साक्षी इतनी बड़ी संख्‍या में हमारे चारों ओर विद्यमान हैं, तो हम हर प्रकार की बाधा दूर कर, और उस पाप को छोड़ कर जो लक्ष्य से सहज ही हमारा ध्‍यान हटा देता है, और येशु पर अपनी दृष्‍टि लगा कर धैर्य के साथ उस दौड़ में आगे बढ़ते जायें, जिस में हमारा नाम लिखा गया है ।</verse>
				<verse number="2">हम अपने विश्‍वास के प्रवर्तक एवं सिद्धिकर्ता येशु पर दृष्‍टि रखे रहें, जिन्‍होंने कलंक की कोई परवाह नहीं की और भविष्‍य में आनन्‍द की प्राप्‍ति के लिए क्रूस का कष्‍ट सहन किया तथा परमेश्‍वर के सिंहासन की दाहिनी ओर विराजमान हुए।</verse>
				<verse number="3">कहीं ऐसा न हो कि आप लोग निराश होकर हिम्‍मत हार जायें, इसलिए आप उनका स्‍मरण करते रहें, जिन्‍होंने पापियों का इतना घोर विरोध सहा।</verse>
				<verse number="4">अब तक आप को पाप से संघर्ष करने में अपना रक्‍त नहीं बहाना पड़ा।</verse>
				<verse number="5">क्‍या आप लोग धर्मग्रन्‍थ का यह प्रबोधन भूल गये हैं, जिस में परमेश्‍वर आप को अपनी संतान कह कर सम्‍बोधित करता है? “मेरे बच्‍चो†! प्रभु के अनुशासन की उपेक्षा मत करो और उसकी फटकार से हिम्‍मत मत हारो;</verse>
				<verse number="6">क्‍योंकि प्रभु जिसे प्‍यार करता है, उसे ताड़ना देता है और जिसे अपनी संतान मानता है, उसे कोड़े लगाता है।”</verse>
				<verse number="7">आप जो कष्‍ट सहते हैं, उसे प्रभु का अनुशासन समझें; क्‍योंकि वह इसका प्रमाण है कि परमेश्‍वर आप को अपनी संतान मान कर व्‍यवहार करता है। और कौन ऐसे बच्‍चे हैं, जिन्‍हें माता-पिता ताड़ित नहीं करते?</verse>
				<verse number="8">यदि सब ताड़ित किये जाते हैं और आप ही ताड़ित नहीं किये जाते, तो आप औरस नहीं, बल्‍कि जारज संतान हैं।</verse>
				<verse number="9">हमारे माता-पिता हमें ताड़ना देते थे और हम उनका सम्‍मान करते थे, तो हमें कहीं अधिक तत्‍परता से अपने आत्‍मिक पिता की अधीनता स्‍वीकार करनी चाहिए, जिससे हमें जीवन प्राप्‍त हो।</verse>
				<verse number="10">वे तो अपनी-अपनी समझ के अनुसार इस अल्‍पकालिक जीवन के लिए हमें तैयार करने के उद्देश्‍य से ताड़ित करते थे। परन्‍तु परमेश्‍वर हमारे कल्‍याण के लिए ऐसा करता है, क्‍योंकि वह हमें अपनी पवित्रता का भागीदार बनाना चाहता है।</verse>
				<verse number="11">कोई भी अनुशासन, अनुशासन की अवधि में सुखद नहीं, दु:खद प्रतीत होता है; किन्‍तु जो ताड़ना-प्रताड़ना द्वारा प्रशििक्षत होते हैं, वे बाद में धार्मिकता का शान्‍तिप्रद फल प्राप्‍त करते हैं।</verse>
				<verse number="12">इसलिए ढीले हाथों तथा शिथिल घुटनों को सबल बना लें</verse>
				<verse number="13">और सीधे पथ पर आगे बढ़ते जायें जिससे लँगड़े पांव टूटें नहीं, बल्‍कि स्‍वस्‍थ हो जायें।</verse>
				<verse number="14">सब के साथ शान्‍ति बनायें रखें और पवित्रता की साधना करें। इसके बिना कोई व्यक्‍ति प्रभु के दर्शन नहीं कर पायेगा।</verse>
				<verse number="15">आप सावधान रहें- कोई व्यक्‍ति परमेश्‍वर की कृपा से वंचित न हो। ऐसी कोई कड़वी जड़ फूटने न पाये, जो हानिकर हो और समस्‍त समुदाय को दूषित कर दे।</verse>
				<verse number="16">आप लोगों में न तो कोई व्‍यभिचारी हो और न एसाव के सदृश कोई अधर्मी, जिसने एक ही बार के भोजन के लिए अपना पहलौठे का अधिकार बेच दिया।</verse>
				<verse number="17">आप लोग जानते हैं कि वह बाद में अपने पिता की आशिष प्राप्‍त करना चाहता था, किन्‍तु वह अयोग्‍य समझा गया। यद्यपि उसने रोते हुए इसके लिए आग्रह किया, तो भी वह अपने पिता का मन बदलने में असमर्थ रहा ।</verse>
				<verse number="18">आप लोग ऐसे स्‍थूल तत्व के निकट नहीं पहुँचे हैं, जिसे आप स्‍पर्श कर सकते हैं। यहाँ न तो धधकती अग्‍नि है और न काले बादल; न घोर अन्‍धकार और न झंझावात;</verse>
				<verse number="19">यहां न तुरही का निनाद है और न बोलने वाले की ऐसी वाणी, जिसे सुन कर इस्राएली यह विनय करते थे कि वह फिर हम से कुछ न कहें;</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि वे इस आदेश से घबरा गये थे, “यदि पशु भी इस पर्वत का स्‍पर्श करेगा, तो वह पत्‍थरों से मारा जायेगा।”</verse>
				<verse number="21">वह दृश्‍य इतना भयानक था कि मूसा बोल उठे, “मैं भय से काँप रहा हूँ।”</verse>
				<verse number="22">आप लोग सियोन पर्वत, जीवन्‍त परमेश्‍वर के नगर, स्‍वर्गीय यरूशलेम के पास पहुँचे हैं, जहाँ लाखों स्‍वर्गदूत आनन्‍द-उत्‍सव मनाते हैं</verse>
				<verse number="23">और स्‍वर्ग के प्रथम जन्‍म सिद्ध नागरिकों की सभा † एकत्र होती है; जहां सब का न्‍यायकर्ता परमेश्‍वर, पूर्णता-प्राप्‍त धर्मियों की आत्‍माएँ</verse>
				<verse number="24">और नवीन विधान के मध्‍यस्‍थ येशु विराजमान हैं- जिनका छिड़काया हुआ रक्‍त हाबिल के रक्‍त से कहीं अधिक कल्‍याणकारी वाणी बोल रहा है।</verse>
				<verse number="25">आप लोग सावधान रहें। आप बोलने वाले की बात सुनना अस्‍वीकार नहीं करें। जिन लोगों ने पृथ्‍वी पर चेतावनी देने वाले की वाणी को अनसुना कर दिया था, यदि वे नहीं बच सके, तो हम कैसे बच सकेंगे, यदि हम स्‍वर्ग से चेतावनी देनेवाले की वाणी अनसुनी कर देंगे?</verse>
				<verse number="26">उस समय उसकी वाणी ने पृथ्‍वी को हिला दिया था; किन्‍तु अब वह यह घोषित करता है, “मैं एक बार और न केवल पृथ्‍वी को, बल्‍कि आकाश को भी हिलाऊंगा।”</verse>
				<verse number="27">“एक बार और”- इन शब्‍दों से यह संकेत मिलता है कि जो वस्‍तुएं हिलायी जायेंगी, वे सृष्‍ट होने के कारण हटाई जायेंगी और जो नहीं हिलायी जायेंगी, वे बनी रहेंगी।</verse>
				<verse number="28">हमें जो राज्‍य मिला है, वह नहीं हिलाया जा सकता, इसलिए हम परमेश्‍वर को धन्‍यवाद देते रहें और उसकी इच्‍छानुसार भक्‍ति एवं श्रद्धा के साथ उसकी आराधना करते रहें,</verse>
				<verse number="29">क्‍योंकि हमारा परमेश्‍वर भस्‍म कर देने वाली अग्‍नि है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">आपका भ्रातृप्रेम बना रहे।</verse>
				<verse number="2">आप लोग आतिथ्‍य-सत्‍कार भूलें नहीं, क्‍योंकि इसी के कारण कुछ लोगों ने अनजाने ही अपने यहाँ स्‍वर्गदूतों का सत्‍कार किया है।</verse>
				<verse number="3">आप बन्‍दियों की इस तरह सुध लेते रहें, मानो आप उनके साथ बन्‍दी हों और जिन पर अत्‍याचार किया जाता है, उनको भी स्‍मरण करें; क्‍योंकि आप पर भी अत्‍याचार किया जा सकता है ।</verse>
				<verse number="4">आप लोगों में विवाह सम्‍मानित और दाम्‍पत्‍य जीवन अदूषित हो; क्‍योंकि परमेश्‍वर लम्‍पटों और व्‍यभिचारियों का न्‍याय करेगा।</verse>
				<verse number="5">आप लोग धन का लालच न करें। जो आपके पास है, उस से सन्‍तुष्‍ट रहें; क्‍योंकि परमेश्‍वर ने स्‍वयं कहा है, “मैं तुझको नहीं छोड़ूँगा। मैं तुझको कभी नहीं त्‍यागूँगा।”</verse>
				<verse number="6">इसलिए हम विश्‍वस्‍त हो कर यह कह सकते हैं, “प्रभु मेरी सहायता करता है, मैं नहीं डरूँगा। मनुष्‍य मेरा क्‍या कर सकता है?”</verse>
				<verse number="7">आप लोग उन धर्मनेताओं की स्‍मृति कायम रखें, जिन्‍होंने आप को परमेश्‍वर का सन्‍देश सुनाया और उनके आचरण के सुखद परिणाम का मनन करते हुए उनके विश्‍वास का अनुकरण करें।</verse>
				<verse number="8">येशु मसीह एकरूप रहते हैं- कल, आज और अनन्‍त काल तक।</verse>
				<verse number="9">नाना प्रकार के अनोखे सिद्धान्‍तों के फेर में नहीं पड़ें। उत्तम यह है कि हमारा मन भोजन से नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर की कृपा से बल प्राप्‍त करे। भोजन-सम्‍बन्‍धी निषेध-विधियों का पालन करने वालों को इन से लाभ नहीं हुआ।</verse>
				<verse number="10">हमारी भी एक वेदी है। जो सांसारिक शिविर में उपासना करते हैं, उन्‍हें इस वेदी पर से खाने का अधिकार नहीं है।</verse>
				<verse number="11">महापुरोहित जिन बलिपशुओं का रक्‍त पाप-बलि के लिए पवित्र-स्‍थान में ले जाता है, उनके शरीर पड़ाव के बाहर जलाये जाते हैं।</verse>
				<verse number="12">इसी प्रकार येशु ने फाटक के बाहर दु:ख भोगा, जिससे वह अपने रक्‍त द्वारा जनता को पवित्र करें।</verse>
				<verse number="13">इसलिए हम उनके अपमान का भार ढोते हुए “पड़ाव के बाहर” उनके पास चलें;</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि इस पृथ्‍वी पर हमारा कोई स्‍थायी नगर नहीं। हम तो भविष्‍य के नगर की खोज में लगे हुए हैं।</verse>
				<verse number="15">हम येशु के द्वारा परमेश्‍वर को स्‍तुति-रूपी बलि-अर्थात् उसके नाम की महिमा करने वाले होंठों का फल-निरन्‍तर चढ़ाया करें।</verse>
				<verse number="16">आप लोग परोपकार और एक दूसरे की सहायता करना कभी नहीं भूलें, क्‍योंकि इस प्रकार की बलि परमेश्‍वर को प्रिय है।</verse>
				<verse number="17">आपके धर्मनेताओं को रात-दिन आपकी आध्‍यात्‍मिक भलाई की चिन्‍ता रहती है, क्‍योंकि वे इसके लिए उत्तरदायी हैं। इसलिए आप लोग उनका आज्ञापालन करें और उनके अधीन रहें, जिससे वे अपना कर्त्तव्‍य आनन्‍द के साथ, न कि आहें भरते हुए, पूरा कर सकें; क्‍योंकि इस से आप को कोई लाभ नहीं होगा।</verse>
				<verse number="18">आप हमारे लिए प्रार्थना करें। हमें विश्‍वास है कि हमारा अन्‍त:करण शुद्ध है, क्‍योंकि हम हर परिस्‍थिति में सही आचरण करना चाहते हैं।</verse>
				<verse number="19">मैं विशेष रूप से इसलिए आप लोगों से प्रार्थना का आग्रह करता हूँ कि मैं शीघ्र ही आप लोगों के पास लौट सकूँ।</verse>
				<verse number="20">शान्‍ति का परमेश्‍वर, जिसने शाश्‍वत विधान के रक्‍त द्वारा भेड़ों के महान् चरवाहे, हमारे प्रभु येशु को मृतकों में से पुनर्जीवित किया,</verse>
				<verse number="21">आप लोगों को समस्‍त गुणों से सम्‍पन्न करे, जिससे आप उसकी इच्‍छा पूरी करें, जो उसे प्रिय है। उसी परमेश्‍वर की स्‍तुति युगानुयुग होती रहे। आमेन!</verse>
				<verse number="22">भाइयो एवं बहिनो! आप से अनुरोध है कि आप मेरे प्रोत्‍साहन के इन वचनों को धीरज के साथ स्‍वीकार करें। मैंने संक्षेप में ही आप को यह पत्र लिखा है।</verse>
				<verse number="23">मुझे आप लोगों को एक समाचार सुनाना है। हमारे भाई तिमोथी रिहा कर दिये गये हैं। यदि वह समय पर पहुँचेंगे, तो मैं उनके साथ आप से मिलने आऊंगा।</verse>
				<verse number="24">अपने सभी धर्मनेताओं को और सभी सन्‍तों को मेरा नमस्‍कार कहना। इटली के विश्‍वासी भाई-बहिन आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं।</verse>
				<verse number="25">आप सब पर परमेश्‍वर की कृपा बनी रहे!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="59">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यह पत्र परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह के सेवक याकूब की ओर से है। संसार भर में बिखरे हुए बारह कुलों को नमस्‍कार!</verse>
				<verse number="2">मेरे भाइयो और बहिनो! जब आप पर अनेक प्रकार की विपत्तियाँ आएं, तब इसे बड़े आनन्‍द की बात समझिए।</verse>
				<verse number="3">आप जानते हैं कि आपके विश्‍वास का इस प्रकार का परीक्षण धैर्य उत्‍पन्न करता है।</verse>
				<verse number="4">धैर्य को कार्यान्‍वयन की पूर्णता तक पहुँचने दीजिए, जिससे आप लोग स्‍वयं पूर्ण तथा सिद्ध बन जायें और आप में किसी बात की कमी नहीं रहे।</verse>
				<verse number="5">यदि आप लोगों में से किसी में बुद्धि का अभाव हो, तो वह परमेश्‍वर से प्रार्थना करे और उसे बुद्धि मिलेगी; क्‍योंकि परमेश्‍वर खुले हाथ और खुशी से सब को देता है।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु उसे विश्‍वास के साथ और सन्‍देह किये बिना प्रार्थना करनी चाहिए; क्‍योंकि जो सन्‍देह करता है, वह समुद्र की लहरों के सदृश है, जो हवा से इधर-उधर उछाली जाती हैं।</verse>
				<verse number="7">ऐसा व्यक्‍ति यह न समझे कि उसे प्रभु की ओर से कुछ मिलेगा;</verse>
				<verse number="8">क्‍योंकि ऐसा मनुष्‍य दुचिता है और उसका सारा आचरण अस्‍थिर है।</verse>
				<verse number="9">जो भाई अथवा बहिन दरिद्र है, वह परमेश्‍वर द्वारा प्रदत्त अपनी श्रेष्‍ठता पर गौरव करे।</verse>
				<verse number="10">जो धनी है, वह अपनी हीनता पर गौरव करे; क्‍योंकि वह घास के फूल की तरह नष्‍ट हो जायेगा।</verse>
				<verse number="11">जब सूर्य उगता है और लू चलने लगती है, तो घास मुरझाती है, फूल झड़ता है और उसकी कान्‍ति नष्‍ट हो जाती है। इसी तरह धनी और उसका पूरा व्‍यापार समाप्‍त हो जायेगा।</verse>
				<verse number="12">धन्‍य है वह, जो विपत्ति में दृढ़ बना रहता है! परीक्षा में खरा उतरने पर उसे जीवन का वह मुकुट प्राप्‍त होगा, जिसे प्रभु ने अपने भक्‍तों को देने की प्रतिज्ञा की है।</verse>
				<verse number="13">प्रलोभन में पड़ा हुआ कोई भी व्यक्‍ति यह न कहे कि परमेश्‍वर मुझे प्रलोभन देता है। परमेश्‍वर न तो बुराई के प्रलोभन में पड़ सकता और न किसी को प्रलोभन देता है।</verse>
				<verse number="14">जो प्रलोभन में पड़ता है, वह अपनी ही वासना द्वारा खींचा और बहकाया जाता है।</verse>
				<verse number="15">वासना के गर्भ से पाप का जन्‍म होता है और पाप विकसित हो कर मृत्‍यु को जन्‍म देता है।</verse>
				<verse number="16">मेरे प्रिय भाइयो और बहिनो! आप गलती न करें।</verse>
				<verse number="17">सभी उत्तम दान और सभी पूर्ण वरदान ऊपर के हैं और नक्षत्रों के उस सृष्‍टिकर्ता पिता के यहाँ से उतरते हैं, जिस में न तो कोई परिवर्तन है और न परिक्रमा के कारण कोई अन्‍धकार।</verse>
				<verse number="18">उसने अपनी ही इच्‍छा से सत्‍य के वचन द्वारा हम को जीवन प्रदान किया है, जिससे हम एक प्रकार से उसकी सृष्‍टि के प्रथम फल बनें।</verse>
				<verse number="19">मेरे प्रिय भाइयो और बहिनो! आप यह अच्‍छी तरह समझ लें। प्रत्‍येक व्यक्‍ति सुनने के लिए तत्‍पर रहे, किन्‍तु बोलने और क्रोध करने में देर करे;</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि मनुष्‍य का क्रोध उस धार्मिकता में सहायक नहीं होता, जिसे परमेश्‍वर चाहता है।</verse>
				<verse number="21">इसलिए आप लोग हर प्रकार की मलिनता और समस्‍त बुराई को दूर कर नम्रतापूर्वक परमेश्‍वर का वह वचन ग्रहण करें, जो आप में रोपा गया है और आपकी आत्‍मा का उद्धार करने में समर्थ है।</verse>
				<verse number="22">आप लोग अपने को धोखा नहीं दें। वचन के श्रोता ही नहीं, बल्‍कि उसके पालनकर्ता भी बनें।</verse>
				<verse number="23">जो व्यक्‍ति वचन सुनता है, किन्‍तु उसके अनुसार आचरण नहीं करता, वह उस मनुष्‍य के सदृश है जो दर्पण में अपना प्राकृतिक चेहरा देखता है।</verse>
				<verse number="24">वह अपने को देख कर चला जाता है और उसे याद नहीं रहता कि उसका अपना स्‍वरूप कैसा है।</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु जो व्यक्‍ति उस व्‍यवस्‍था को, जो पूर्ण है और हमें स्‍वतन्‍त्रता प्रदान करती है, ध्‍यान से देखता और उसका पालन करता रहता है, वह उस श्रोता के सदृश नहीं, जो तुरन्‍त भूल जाता है, बल्‍कि वह कर्ता बन जाता और उस व्‍यवस्‍था को अपने जीवन में चरितार्थ करता है। वह अपने आचरण के कारण धन्‍य होगा।</verse>
				<verse number="26">यदि कोई अपने को धर्मात्‍मा मानता है, किन्‍तु अपनी जीभ पर नियन्‍त्रण नहीं रखता, तो वह अपने आप को धोखा देता है और उसका धर्माचरण व्‍यर्थ है।</verse>
				<verse number="27">पिता परमेश्‍वर की दृष्‍टि में शुद्ध और निर्मल धर्म यह है: विपत्ति में पड़े हुए अनाथों और विधवाओं की सहायता करना और अपने को संसार के दूषण से बचाये रखना।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">मेरे भाइयो और बहिनो! आप लोग हमारे माहिमान्‍वित प्रभु येशु मसीह में विश्‍वास करते हैं, इसलिए भेदभाव और चापलूसी से दूर रहिए।</verse>
				<verse number="2">मान लीजिए कि आप लोगों की सभा में सोने की अंगूठी और कीमती वस्‍त्र पहने कोई व्यक्‍ति प्रवेश करता है और साथ ही फटे-पुराने कपड़े पहने कोई कंगाल।</verse>
				<verse number="3">यदि आप कीमती वस्‍त्र पहने व्यक्‍ति का विशेष ध्‍यान रख कर उससे कहें, “आप यहाँ इस आसन पर विराजिए” और कंगाल से कहें, “तू वहाँ खड़ा रह” अथवा “मेरे पावदान के पास बैठ”,</verse>
				<verse number="4">तो क्‍या आपने मन में भेदभाव नहीं आने दिया और गलत विचार के अनुसार निर्णय नहीं किया?</verse>
				<verse number="5">मेरे प्रिय भाइयो और बहिनो! सुन लीजिए। क्‍या परमेश्‍वर ने उन लोगों को नहीं चुना है, जो संसार की दृष्‍टि में दरिद्र हैं, ताकि वे विश्‍वास के धनी हो जायें और उस राज्‍य के उत्तराधिकारी बनें, जिसे उसने अपने भक्‍तों को प्रदान करने की प्रतिज्ञा की है?</verse>
				<verse number="6">तब भी आपने दरिद्र का तिरस्‍कार किया है। क्‍या धनी आप लोगों का शोषण नहीं करते और आप को अदालतों में घसीट कर नहीं ले जाते?</verse>
				<verse number="7">क्‍या वे उस सुन्‍दर नाम की निन्‍दा नहीं करते, जिस से आप पुकारे जाते हैं?</verse>
				<verse number="8">धर्मग्रन्‍थ कहता है, “तुम अपने पड़ोसी को अपने समान प्रेम करो।” यदि आप इसके अनुसार सुनहरी आज्ञा पूरी करते हैं, तो अच्‍छा करते हैं।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु यदि आप पक्षपात करते हैं, तो पाप करते हैं और व्‍यवस्‍था के अनुसार दोषी ठहरते हैं।</verse>
				<verse number="10">यदि कोई पूरी व्‍यवस्‍था का पालन करता है, किन्‍तु उसकी एक धारा का ही उल्‍लंघन करता है, तो वह समस्‍त व्‍यवस्‍था के प्रति अपराध करता है;</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि जिसने कहा, “व्‍यभिचार मत करो,” उसने यह भी कहा, “हत्‍या मत करो।” इसलिए यदि आप व्‍यभिचार नहीं करते, किन्‍तु हत्‍या करते हैं, तो आप व्‍यवस्‍था का उल्‍लंघन करते हैं।</verse>
				<verse number="12">आपकी बातचीत और आपका आचरण उन लोगों के सदृश हो, जिनका न्‍याय स्‍वतन्‍त्रता प्रदान करने वाली व्‍यवस्‍था के अनुसार किया जायेगा।</verse>
				<verse number="13">जिसने दया नहीं दिखायी है, उसका न्‍याय दया के साथ नहीं किया जायेगा; किन्‍तु दया न्‍याय पर विजय पाती है।</verse>
				<verse number="14">मेरे भाइयो और बहिनो! यदि कोई यह कहता है कि मैं विश्‍वास करता हूँ, किन्‍तु उसके अनुसार आचरण नहीं करता, तो इस से क्‍या लाभ? क्‍या विश्‍वास ही उसका उद्धार कर सकता है?</verse>
				<verse number="15">मान लीजिए कि किसी भाई या बहिन के पास न पहनने के कपड़े हों और न दैनिक भोजन।</verse>
				<verse number="16">यदि आप लोगों में से कोई उन से कहे, “शांति से जाइए, गरम-गरम कपड़े पहनिए और भर पेट खाइए”, किन्‍तु वह उन्‍हें शरीर के लिए आवश्‍यक वस्‍तुएँ नहीं दे, तो इस से क्‍या लाभ?</verse>
				<verse number="17">इसी तरह कर्मों के अभाव में विश्‍वास अपने आप में निर्जीव होता है।</verse>
				<verse number="18">और ऐसे मनुष्‍य से कोई कह सकता है, “तुम विश्‍वास करते हो, किन्‍तु मैं उसके अनुसार आचरण करता हूँ। मुझे अपना विश्‍वास दिखाओ जिस पर तुम नहीं चलते और मैं अपने आचरण द्वारा तुम्‍हें अपने विश्‍वास का प्रमाण दूँगा।”</verse>
				<verse number="19">तुम विश्‍वास करते हो कि केवल एक परमेश्‍वर है। अच्‍छा करते हो। दुष्‍ट आत्‍माएं भी ऐसा विश्‍वास करती हैं और काँपती रहती हैं।</verse>
				<verse number="20">मूर्ख! क्‍या तुम इसका प्रमाण चाहते हो कि कर्मों के अभाव में विश्‍वास व्‍यर्थ है?</verse>
				<verse number="21">क्‍या हमारे पिता अब्राहम अपने कर्मों के कारण धार्मिक नहीं ठहराए गये, जब उन्‍होंने वेदी पर अपने पुत्र इसहाक को अर्पित किया?</verse>
				<verse number="22">तुम देखते हो कि उनका विश्‍वास उनके कर्मों के साथ क्रियाशील था और उनके कर्मों द्वारा ही पूर्णता प्राप्‍त कर सका।</verse>
				<verse number="23">इस प्रकार धर्मग्रन्‍थ का यह कथन पूरा हुआ, “अब्राहम ने परमेश्‍वर में विश्‍वास किया और इसी से वह धार्मिक माने गये और परमेश्‍वर के मित्र कहलाये।”</verse>
				<verse number="24">आप लोग देखते हैं कि मनुष्‍य केवल विश्‍वास से नहीं, बल्‍कि कर्मों से धार्मिक ठहराया जाता है।</verse>
				<verse number="25">इसी प्रकार वेश्‍या राहाब अपने कर्मों से धार्मिक ठहराई गई, क्‍योंकि उसने अपने घर में दूतों का स्‍वागत किया और उन्‍हें दूसरे रास्‍ते से विदा किया।</verse>
				<verse number="26">जिस तरह आत्‍मा के बिना शरीर निर्जीव है, उसी तरह कर्मों के अभाव में विश्‍वास निर्जीव है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">मेरे भाइयो और बहिनो! आप लोगों में बहुत लोग गुरु न बनें, क्‍योंकि आप जानते हैं कि हम गुरुओं से अधिक कड़ाई से लेखा मांगा जायेगा।</verse>
				<verse number="2">हम सब बारम्‍बार गलत काम करते हैं। जो कभी गलत बात नहीं कहता, वह पहुँचा हुआ मनुष्‍य है और वह अपने पूर्ण शरीर को नियंत्रण में रख सकता है।</verse>
				<verse number="3">यदि हम घोड़ों को वश में रखने के लिए उनके मुँह में लगाम लगाते हैं, तो उनके सारे शरीर को इधर-उधर घुमा सकते हैं।</verse>
				<verse number="4">जलयान का भी उदाहरण लीजिए। वह कितना ही बड़ा क्‍यों न हो और तेज हवा से भले ही बहाया जा रहा हो, तब भी वह कर्णधार की इच्‍छा के अनुसार एक छोटी-सी पतवार से चलाया जाता है।</verse>
				<verse number="5">इसी प्रकार जीभ शरीर का एक छोटा-सा अंग है, किन्‍तु वह शक्‍तिशाली होने का दावा कर सकती है। देखिए, एक छोटी-सी चिनगारी कितने विशाल वन में आग लगा सकती है।</verse>
				<verse number="6">जीभ भी एक आग है। उसमें अधर्म का संसार भरा पड़ा है। हमारे अंगों में जीभ ही है जो हमारा समस्‍त शरीर दूषित करती और नरकाग्‍नि से प्रज्‍वलित हो कर हमारे भव-चक्र में आग लगा देती है।</verse>
				<verse number="7">हर प्रकार के पशु और पक्षी, रेंगने वाले और जलचर जीवजन्‍तु, सब-के-सब मानव-जाति द्वारा वश में किये जा सकते हैं अथवा वश में किये जा चुके हैं,</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु कोई मनुष्‍य अपनी जीभ को वश में नहीं कर सकता। वह एक ऐसी बुराई है, जो कभी शान्‍त नहीं रहती और प्राणघातक विष से भरी हुई है।</verse>
				<verse number="9">हम उस से अपने प्रभु एवं पिता की स्‍तुति करते हैं और उसी से मनुष्‍यों को अभिशाप देते हैं, जो परमेश्‍वर के स्‍वरूप में बनाए गए हैं।</verse>
				<verse number="10">एक ही मुख से स्‍तुति भी निकलती है और अभिशाप भी। मेरे भाइयो और बहिनो! यह उचित नहीं है।</verse>
				<verse number="11">क्‍या जलस्रोत की एक ही धारा से मीठा पानी भी निकलता है और कड़वा भी?</verse>
				<verse number="12">क्‍या अंजीर के पेड़ पर जैतून लगते हैं या दाखलता पर अंजीर? खारे जलस्रोत से भी मीठा पानी नहीं निकलता।</verse>
				<verse number="13">आप लोगों में जो ज्ञानी और समझदार होने का दावा करता है, वह अपने सदाचरण द्वारा, अपने नम्र तथा बुद्धिमान व्‍यवहार द्वारा इस बात का प्रमाण दे।</verse>
				<verse number="14">यदि आपका हृदय कटु ईष्‍र्या और स्‍वार्थ से भरा हुआ है, तो डींग मार कर सत्‍य के विपरीत झूठा दावा मत करें।</verse>
				<verse number="15">इस प्रकार की बुद्धि ऊपर से नहीं आती, बल्‍कि वह पार्थिव, पाशविक और शैतानी है।</verse>
				<verse number="16">जहाँ ईष्‍र्या और स्‍वार्थ है, वहाँ अशान्‍ति और हर तरह की बुराई पायी जाती है।</verse>
				<verse number="17">किन्‍तु ऊपर से आयी हुई प्रज्ञ सब से पहले निर्दोष है, और वह शान्‍तिप्रिय, सहनशील, विनम्र, करुणामय, परोपकारी, पक्षपातहीन और निष्‍कपट भी है।</verse>
				<verse number="18">धार्मिकता शान्‍ति के क्षेत्र में बोयी जाती है और शान्‍ति स्‍थापित करने वाले उसका फल प्राप्‍त करते हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">आप लोगों में द्वेष और लड़ाई-झगड़ा कहां से आता है? क्‍या इसका कारण यह नहीं है कि आपकी वासनाएँ आप के अन्‍दर लड़ाई करती हैं?</verse>
				<verse number="2">आप अपनी लालसा पूरी नहीं कर पाते और इसी लिए हत्‍या करते हैं। आप जिस चीज के लिए ईष्‍र्या करते हैं, उसे नहीं पाते और इसलिए लड़ते-झगड़ते हैं। आप प्रार्थना नहीं करते, इसलिए आप लोगों के पास कुछ नहीं होता।</verse>
				<verse number="3">जब आप मांगते भी हैं, तो इसलिए नहीं पाते कि अच्‍छी तरह प्रार्थना नहीं करते। आप अपनी वासनाओं की तृप्‍ति के लिए प्रार्थना करते हैं।</verse>
				<verse number="4">व्‍यभिचारियों के सदृश आचरण करने वाले अनिष्‍ठावान लोगो! क्‍या तुम यह नहीं जानते कि संसार से मित्रता रखने का अर्थ है परमेश्‍वर से बैर करना? जो संसार का मित्र होना चाहता है, वह परमेश्‍वर का शत्रु बन जाता है।</verse>
				<verse number="5">क्‍या तुम समझते हो कि धर्मग्रन्‍थ अकारण कहता है कि परमेश्‍वर ने जिस आत्‍मा को हम में समाविष्‍ट किया, उस को वह बड़ी ममता से चाहता है?</verse>
				<verse number="6">वह प्रचुर मात्रा में अनुग्रह भी देता है, जैसा कि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “परमेश्‍वर घमण्‍डियों का विरोध करता, किन्‍तु विनीतों को अनुग्रह प्रदान करता है।”</verse>
				<verse number="7">अत: आप लोग परमेश्‍वर के अधीन रहें। शैतान का सामना करें और वह आप के पास से भाग जायेगा।</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर के पास जायें और वह आप के पास आयेगा। पापियो! अपने हाथ शुद्ध करो। कपटियो! अपना हृदय पवित्र करो।</verse>
				<verse number="9">अपनी दुर्गति पहचान कर शोक मनाओ और आंसू बहाओ। अपनी हंसी शोक में और अपना आनन्‍द विषाद में बदल डालो।</verse>
				<verse number="10">प्रभु के सामने दीन-हीन बनो तो वह तुम्‍हें ऊंचा उठायेगा।</verse>
				<verse number="11">भाइयो और बहिनो! आप एक दूसरे की निन्‍दा नहीं करें। जो अपने भाई अथवा बहिन की निन्‍दा करता या अपने भाई अथवा बहिन का न्‍याय करता है, वह व्‍यवस्‍था की निन्‍दा और व्‍यवस्‍था का न्‍याय करता है। यदि आप व्‍यवस्‍था का न्‍याय करते हैं, तो आप व्‍यवस्‍था के पालक नहीं, बल्‍कि न्‍यायकर्ता बन बैठते हैं।</verse>
				<verse number="12">केवल एक ही विधायक और एक ही न्‍यायकर्ता है, जो बचाने और नष्‍ट करने में समर्थ है। अपने पड़ोसी का न्‍याय करने वाले तुम कौन हो?</verse>
				<verse number="13">तुम लोग जो यह कहते हो, “हम आज या कल अमुक नगर जायेंगे, एक वर्ष तक वहां रह कर व्‍यापार करेंगे और धन कमायेंगे”, मेरी बात सुनो।</verse>
				<verse number="14">तुम नहीं जानते कि कल तुम्‍हारा क्‍या हाल होगा। तुम्‍हारा जीवन एक कुहरा मात्र है-वह एक क्षण दिखाई दे कर लुप्‍त हो जाता है।</verse>
				<verse number="15">तुम लोगों को यह कहना चाहिए, “यदि प्रभु की इच्‍छा होगी, तो हम जीवित रहेंगे और यह अथवा वह काम करेंगे”।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु तुम अपनी धृष्‍ठता पर धृष्‍ठता करते हो। इस प्रकार का घमण्‍ड बुरा है।</verse>
				<verse number="17">जो मनुष्‍य भलाई करना जानता है किन्‍तु करता नहीं, उसे पाप लगता है ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">धनवानो, मेरी बात सुनो! तुम लोगों को रोना और विलाप करना चाहिए, क्‍योंकि विपत्तियाँ तुम पर आ पड़ने वाली हैं।</verse>
				<verse number="2">तुम्‍हारी सम्‍पत्ति सड़ गयी है। तुम्‍हारे कपड़ों में कीड़े लग गये हैं।</verse>
				<verse number="3">तुम्‍हारे सोना-चाँदी पर मोरचा जम गया है। वह मोरचा तुम्‍हारे विरुद्ध साक्षी देगा; वह आग की तरह तुम्‍हारा शरीर खा जायेगा। यह युग का अन्‍त है और तुम लोगों ने धन का ढेर लगा लिया है।</verse>
				<verse number="4">मजदूरों ने तुम्‍हारे खेतों की फसल लुनी और तुमने उन्‍हें मजदूरी नहीं दी। वह मजदूरी पुकार रही है और लुनने वालों की दुहाई स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु के कानों तक पहुँच गयी है।</verse>
				<verse number="5">तुम लोगों ने पृथ्‍वी पर सुख और भोग-विलास का जीवन बिताया है और वध के दिन के लिए अपने को हृष्‍ट-पुष्‍ट बना लिया है।</verse>
				<verse number="6">तुम ने धर्मी को दोषी ठहरा कर मार डाला है और उसने तुम्‍हारा कोई विरोध नहीं किया।</verse>
				<verse number="7">भाइयो और बहिनो! प्रभु के आगमन तक धैर्य रखिए। किसान को देखिए, जो खेत की क़ीमती फसल की बाट जोहता है। उसे शरत्‍कालीन और वसन्‍तकालीन वर्षा के आने तक धैर्य रखना पड़ता है।</verse>
				<verse number="8">आप लोग भी धैर्य रखिए। हिम्‍मत न हारिए, क्‍योंकि प्रभु का आगमन निकट है।</verse>
				<verse number="9">भाइयो और बहिनो! एक दूसरे की शिकायत नहीं कीजिए, जिससे आप पर दोष न लगाया जाये। देखिए, न्‍यायकर्ता द्वार पर खड़े हैं।</verse>
				<verse number="10">भाइयो और बहिनो! जो नबी प्रभु के नाम पर बोले हैं, उन्‍हें सहिष्‍णुता तथा धैर्य का अपना आदर्श समझ लीजिए।</verse>
				<verse number="11">हम उन्‍हें धन्‍य समझते हैं, जो दृढ़ बने रहे। आप लोगों ने अय्‍यूब के धैर्य के विषय में सुना है और आप जानते हैं कि प्रभु ने अन्‍त में उसके साथ कैसा व्‍यवहार किया; क्‍योंकि प्रभु दयालु और करुणामय है।</verse>
				<verse number="12">मेरे भाइयो और बहिनो! सब से बड़ी बात यह है कि आप शपथ नहीं खायें − न तो स्‍वर्ग की, न पृथ्‍वी की और न किसी अन्‍य वस्‍तु की। आपकी बात इतनी हो: हाँ की हाँ, नहीं की नहीं। कहीं ऐसा न हो कि आप दण्‍ड के योग्‍य हो जायें।</verse>
				<verse number="13">यदि आप लोगों में से कोई कष्‍ट में हो, तो वह प्रार्थना करे। कोई प्रसन्न हो, तो भजन गाये।</verse>
				<verse number="14">कोई अस्‍वस्‍थ हो, तो कलीसिया के धर्मवृद्धों को बुलाये और वे प्रभु के नाम पर उस पर तेल का विलेपन करने के बाद उसके लिए प्रार्थना करें।</verse>
				<verse number="15">वह विश्‍वासपूर्ण प्रार्थना रोगी को बचायेगी और प्रभु उसे खड़ा कर देगा। यदि उसने पाप किया है, तो उसे क्षमा मिलेगी।</verse>
				<verse number="16">इसलिए आप लोग एक दूसरे के सामने अपने-अपने पाप स्‍वीकार करें और एक दूसरे के लिए प्रार्थना करें, जिससे आप स्‍वस्‍थ हो जायें। धर्मात्‍मा की भक्‍तिमय प्रार्थना बहुत प्रभावशाली होती है।</verse>
				<verse number="17">नबी एलियाह हमारी ही तरह सामान्‍य मनुष्‍य थे। उन्‍होंने आग्रह के साथ इसलिए प्रार्थना की कि पानी न बरसे और साढ़े तीन वर्ष तक पृथ्‍वी पर पानी नहीं बरसा।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने दुबारा प्रार्थना की। आकाश से पानी बरसा और पृथ्‍वी पर फ़सल उगने लगी।</verse>
				<verse number="19">मेरे भाइयो और बहिनो! यदि आप लोगों में से कोई सत्‍य मार्ग से भटक जाये और कोई दूसरा उसे वापस ले आये,</verse>
				<verse number="20">तो यह समझिए कि जो किसी पापी को कुमार्ग से वापस ले आता है, वह उसकी आत्‍मा को मृत्‍यु से बचाता है और बहुत-से पाप ढांप देता है।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="60">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">येशु मसीह के प्रेरित पतरस का यह पत्र परमेश्‍वर के उन बिखरे हुए कृपापात्रों के नाम है, जो पोंतुस, गलातिया, कप्‍पदूकिया, आसिया तथा बिथुनिया प्रदेशों में प्रवासियों की तरह रहते हैं;</verse>
				<verse number="2">जो पिता परमेश्‍वर के पूर्व-ज्ञान के अनुसार बुलाये गये हैं और पवित्र आत्‍मा के द्वारा पवित्र किये गये हैं, जिससे वे येशु मसीह की आज्ञा का पालन करें और उनके रक्‍त से अभिसिंचित हों। आप लोगों को प्रचुर मात्रा में अनुग्रह और शान्‍ति प्राप्‍त हो!</verse>
				<verse number="3">धन्‍य है परमेश्‍वर, हमारे प्रभु येशु मसीह का पिता! मृतकों में से येशु मसीह के पुनरुत्‍थान द्वारा उसने अपनी महती दया से हमें जीवन्‍त आशा से परिपूर्ण नवजीवन प्रदान किया।</verse>
				<verse number="4">जो विरासत आप लोगों के लिए स्‍वर्ग में रखी हुई है, वह अक्षय, अदूषित तथा अविनाशी है।</verse>
				<verse number="5">आपके विश्‍वास के कारण परमेश्‍वर का सामर्थ्य आप को उस मुक्‍ति के लिए सुरक्षित रखता है, जो अभी से प्रस्‍तुत है और समय के अन्‍त में प्रकट होने वाली है।</verse>
				<verse number="6">यह आप लोगों के लिए बड़े आनन्‍द का विषय है, हालांकि अभी, थोड़े समय के लिए, आप को अनेक प्रकार के कष्‍ट सहने पड़ रहे हैं।</verse>
				<verse number="7">यह इसलिए होता है कि आपका विश्‍वास परीक्षा में खरा निकले। सोना भी तो आग में तपाया जाता है और आपका विश्‍वास नश्‍वर सोने से कहीं अधिक मूल्‍यवान् है। इस प्रकार आपका विश्‍वास येशु मसीह के प्रकट होने पर स्‍तुति, प्रशंसा और प्रतिष्‍ठा का कारण बने।</verse>
				<verse number="8">आपने येशु को कभी देखा नहीं, फिर भी आप उन्‍हें प्‍यार करते हैं। आप अब भी उन्‍हें नहीं देखते, फिर भी उन में आप विश्‍वास करते हैं। और इस विश्‍वास के कारण आप एक अकथनीय एवं महिमामय आनन्‍द से परिपूर्ण हैं।</verse>
				<verse number="9">इस विश्‍वास का प्रतिफल है, आपकी आत्‍मा का उद्धार।</verse>
				<verse number="10">यही उद्धार नबियों के चिन्‍तन तथा अनुसन्‍धान का विषय था। उन्‍होंने आप लोगों को मिलने वाले अनुग्रह के विषय में नबूवत की।</verse>
				<verse number="11">मसीह का आत्‍मा उन नबियों में विद्यमान था और पहले से ही वह मसीह के दु:खभोग तथा इसके बाद आने वाली महिमा की साक्षी देता था। नबी यह जानना चाहते थे कि आत्‍मा किस समय और किन परिस्‍थितियों की ओर संकेत कर रहा है।</verse>
				<verse number="12">उन पर प्रकट किया गया था कि जब वे सन्‍देश सुनाते थे, तब वे अपने लिए नहीं, बल्‍कि आप लोगों के हित के लिए सेवा करते थे। अब शुभसमाचार के प्रचारक, स्‍वर्ग से भेजे हुए पवित्र आत्‍मा की प्रेरणा से, आप लोगों को वही सन्‍देश सुनाते हैं। स्‍वर्गदूत भी इन बातों की पूरी जानकारी प्राप्‍त करने के लिए उत्‍सुक हैं।</verse>
				<verse number="13">इसलिए आप लोग अपने मन की शक्‍तियों को कर्म करने के लिए तत्‍पर करें । आप संयमी बने रहें और उस अनुग्रह की पूरी आशा करें, जो येशु मसीह के प्रकट होने पर आप को प्राप्‍त होगा।</verse>
				<verse number="14">आप आज्ञाकारी सन्‍तान बन कर अपनी वासनाओं के अनुसार आचरण नहीं करें, जैसा कि पहले किया करते थे जब आप लोगों को ज्ञान नहीं मिला था।</verse>
				<verse number="15">जिसने आप को बुलाया, वह पवित्र है। आप भी उसके सदृश अपने समस्‍त आचरण में पवित्र बनें;</verse>
				<verse number="16">क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है, “पवित्र बनो, क्‍योंकि मैं पवित्र हूँ।”</verse>
				<verse number="17">यदि आप उसे “पिता” कह कर पुकारते हैं, जो पक्षपात किये बिना प्रत्‍येक मनुष्‍य का उसके कर्मों के अनुसार न्‍याय करता है, तो जब तक आप यहाँ परदेश में रहते हैं, तब तक उस पर श्रद्धा रखते हुए जीवन बितायें।</verse>
				<verse number="18">आप लोग जानते हैं कि पूर्वजों से चली आयी हुई निरर्थक जीवनचर्या से आपका उद्धार सोने-चांदी जैसी नश्‍वर चीजों की क़ीमत पर नहीं हुआ है,</verse>
				<verse number="19">बल्‍कि एक निर्दोष तथा निष्‍कलंक मेमने अर्थात् मसीह के मूल्‍यवान् रक्‍त की क़ीमत पर।</verse>
				<verse number="20">वह संसार की सृष्‍टि से पहले ही नियुक्‍त किये गये थे, किन्‍तु समय के अन्‍त में आप के लिए प्रकट हुए।</verse>
				<verse number="21">उन्‍हीं के द्वारा आप लोग अब परमेश्‍वर के प्रति विश्‍वासी हैं। परमेश्‍वर ने उन्‍हें मृतकों में से जिलाया और महिमान्‍वित किया; इसलिए आपका विश्‍वास और आपकी आशा परमेश्‍वर पर आधारित है।</verse>
				<verse number="22">आप लोगों ने आज्ञाकारी बन कर सत्‍य को स्‍वीकार किया और इस प्रकार निष्‍कपट भ्रातृप्रेम के लिए अपनी आत्‍मा को पवित्र कर लिया है; इसलिए अब आप लोगों को शुद्ध हृदय और सच्‍ची लगन से एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए।</verse>
				<verse number="23">आपने दुबारा जन्‍म लिया है। आप लोगों का यह जन्‍म नश्‍वर बीज से नहीं, किंतु अनश्‍वर बीज से, परमेश्‍वर के जीवन्‍त एवं शाश्‍वत वचन से हुआ है;</verse>
				<verse number="24">क्‍योंकि धर्मग्रन्‍थ में लिखा है- “समस्‍त शरीरधारी घास के सदृश हैं और उनका सौन्‍दर्य घास के फूल की तरह। घास मुरझाती है और फूल झड़ता है,</verse>
				<verse number="25">किन्‍तु प्रभु का वचन युग-युगों तक बना रहता है।” और यह वचन वह शुभ समाचार है, जो आप को सुनाया गया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">आप लोग हर प्रकार की बुराई, छल-कपट, पाखण्‍ड, ईष्‍र्या और परनिन्‍दा को सर्वथा छोड़ दें।</verse>
				<verse number="2">आप लोगों ने अनुभव किया है कि प्रभु कितना भला है; इसलिए नवजात शिशुओं की तरह शुद्ध वचन-रूपी दूध के लिए तरसते रहें, जो मुक्‍ति प्राप्‍त करने के लिए आपका पोषण करेगा।</verse>
				<verse number="3"></verse>
				<verse number="4">प्रभु वह जीवन्‍त पत्‍थर हैं, जिसे मनुष्‍यों ने तो बेकार समझ कर निकाल दिया, किन्‍तु जो परमेश्‍वर द्वारा चुना हुआ और उसकी दृष्‍टि में मूल्‍यवान् है। आप उनके पास आयें</verse>
				<verse number="5">और जीवन्‍त पत्‍थरों के समान आत्‍मिक भवन में निर्मित हो जाएं। इस प्रकार आप पवित्र पुरोहित-वर्ग बन कर ऐसी आत्‍मिक बलि चढ़ा सकेंगे, जो येशु मसीह द्वारा परमेश्‍वर को स्‍वीकार हो।</verse>
				<verse number="6">इसलिए धर्मग्रन्‍थ में यह लेख है, “मैं सियोन में एक चुना हुआ मूल्‍यवान् कोने का पत्‍थर रखता हूँ और जो उस पर विश्‍वास करेगा, उसे निराश नहीं होना पड़ेगा।”</verse>
				<verse number="7">आप लोगों के लिए, जो विश्‍वास करते हैं, वह पत्‍थर मूल्‍यवान् है। जो विश्‍वास नहीं करते, उनके लिए धर्मग्रन्‍थ यह कहता है, “कारीगरों ने जिस पत्‍थर को बेकार समझ कर निकाल दिया था, वही कोने की नींव बन गया है।”</verse>
				<verse number="8">और यह भी लिखा है, “वह ऐसा पत्‍थर है जिससे लोगों को ठेस लगती है, ऐसी चट्टान है जिससे वे ठोकर खाते हैं।” वे वचन पर विश्‍वास करना नहीं चाहते, इसलिए वे ठोकर खा कर गिर जाते हैं। यही उनकी नियति है।</verse>
				<verse number="9">परन्‍तु आप लोग चुने हुए वंश, राजकीय पुरोहित-वर्ग, पवित्र राष्‍ट्र तथा परमेश्‍वर की अपनी निजी प्रजा हैं, जिससे आप उसी के महान् कार्यों की घोषणा करें, जो आप लोगों को अन्‍धकार में से निकाल कर अपनी अलौकिक ज्‍योति में बुला लाया है।</verse>
				<verse number="10">पहले आप प्रजा नहीं थे, अब आप परमेश्‍वर की प्रजा हैं। पहले आप कृपा से वंचित थे, अब आप उसके कृपापात्र हैं।</verse>
				<verse number="11">प्रिय भाइयो एवं बहिनो, आप परदेशी और प्रवासी हैं, इसलिए मैं आप से अनुरोध करता हूँ कि आप अपनी शारीरिक वासनाओं का दमन करें, जो आत्‍मा के विरुद्ध संघर्ष करती हैं।</verse>
				<verse number="12">अन्‍यधर्मियों के बीच आप लोगों का आचरण निर्दोष हो। इस प्रकार जो अब आप को कुकर्मी कहकर आपकी निन्‍दा करते हैं, वे आपके सत्‍कर्मों को देख कर कृपा-दिवस पर परमेश्‍वर की स्‍तुति करेंगे।</verse>
				<verse number="13">आप लोग प्रभु के कारण हर प्रकार के मानवीय शासकों की अधीनता स्‍वीकार करें-चाहे वह अधीनता सम्राट् की हो, जिसके पास सर्वोपरि अधिकार है;</verse>
				<verse number="14">चाहे वह राज्‍यपालों की हो, जो कुकर्मियों के दण्‍ड तथा सत्‍कर्मियों की प्रशंसा के लिए सम्राट् द्वारा नियुक्‍त किये जाते हैं।</verse>
				<verse number="15">परमेश्‍वर चाहता है कि आप अपने अच्‍छे कामों के द्वारा अनर्गल बातें करने वाले मुर्खों का मुँह बन्‍द कर दें।</verse>
				<verse number="16">आप लोग स्‍वतन्‍त्र व्यक्‍तियों की तरह आचरण करें; किन्‍तु स्‍वतन्‍त्रता की आड़ में बुराई न करें, बल्‍कि परमेश्‍वर के सेवकों की तरह आचरण करें।</verse>
				<verse number="17">सब मनुष्‍यों का सम्‍मान करें। भाई-बहिनों से प्रेम करें, परमेश्‍वर पर श्रद्धा रखें और सम्राट् का सम्‍मान करें।</verse>
				<verse number="18">जो सेवक हैं, वे न केवल अच्‍छे और सहृदय स्‍वामियों की, बल्‍कि कठोर स्‍वामियों की भी अधीनता आदरपूर्वक स्‍वीकार करें।</verse>
				<verse number="19">कारण, यदि कोई व्यक्‍ति धैर्य से दु:ख भोगता और अन्‍याय सहता है, क्‍योंकि वह समझता है कि परमेश्‍वर यही चाहता है, तो यह पुण्‍य की बात है।</verse>
				<verse number="20">यदि आप अपनी भूल-चूक के कारण मार खाते और धैर्य रखते हों, तो इसमें क्‍या बड़ी बात हुई? किंतु सत्‍कर्म करने के बाद भी यदि आप को दु:ख भोगना पड़ता है और आप उसे धैर्य से सहते हैं, तो यह परमेश्‍वर की दृष्‍टि में पुण्‍य की बात है।</verse>
				<verse number="21">इसलिए तो आप बुलाये गये हैं, क्‍योंकि मसीह ने आप लोगों के लिए दु:ख भोगा और आप को उदाहरण दिया, जिससे आप उनके पद-चिह्‍नों पर चलें।</verse>
				<verse number="22">उन्‍होंने कोई पाप नहीं किया और उनके मुख से कभी छल-कपट की बात नहीं निकली।</verse>
				<verse number="23">जब उन्‍हें गाली दी गयी, तो उन्‍होंने उत्तर में गाली नहीं दी और जब उन्‍हें सताया गया, तो उन्‍होंने धमकी नहीं दी। उन्‍होंने अपने को उसी पर छोड़ दिया, जो न्‍यायपूर्वक विचार करता है।</verse>
				<verse number="24">वह अपने शरीर में हमारे पापों को क्रूस के काठ पर ले गये, जिससे हम पाप के लिए मृत हो कर धार्मिकता के लिए जीने लगें। आप उनके घावों द्वारा स्‍वस्‍थ हो गये हैं।</verse>
				<verse number="25">आप लोग भेड़ों की तरह भटक गये थे, किन्‍तु अब आप अपनी आत्‍मा के चरवाहे तथा रक्षक के पास लौट आये हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">पत्‍नियो! आप अपने पतियों के अधीन रहें। यदि उन में से कुछ अब तक शुभ संदेश स्‍वीकार नहीं करते, तो वे आपका श्रद्धापूर्ण तथा पवित्र जीवन देखकर-शब्‍दों के कारण नहीं,</verse>
				<verse number="2">बल्‍कि अपनी पत्‍नियों के आचरण के कारण-विश्‍वास की ओर आकर्षित हो जायेंगे।</verse>
				<verse number="3">आप लोगों का शृंगार बाहरी नहीं हो, जैसे कृत्रिम केश-विन्‍यास, स्‍वर्ण आभूषणों अथवा सुन्‍दर वस्‍त्रों से बनाव-सजाव।</verse>
				<verse number="4">वह हृदय के अभ्‍यन्‍तर का शृंगार हो, अर्थात् विनम्र तथा शान्‍त स्‍वभाव का अनश्‍वर अलंकरण, जो परमेश्‍वर की दृष्‍टि में बहुत मूल्‍यवान् है।</verse>
				<verse number="5">प्राचीन काल में परमेश्‍वर में पूर्ण आशा रखने वाली तथा अपने-अपने पति के अधीन रहनेवाली पवित्र स्‍त्रियाँ इसी तरह अपना शृंगार करती थीं।</verse>
				<verse number="6">सारा का उदाहरण लें, जो अब्राहम का आज्ञापालन करती और उन्‍हें ‘स्‍वामी’ कह कर पुकारती थी। जब आप भलाई करती रहेंगी और किसी आशंका से नहीं घबरायेंगी, तो आप उनकी सुपुत्रियाँ सिद्ध होंगी।</verse>
				<verse number="7">पतियो! आप समझदारी से अपना विवाहित जीवन व्‍यतीत कीजिए। अपनी पत्‍नी का ध्‍यान रखें और उसे शारीरिक दृष्‍टि से ‘अबला’ समझ कर तथा अपने साथ शाश्‍वत् जीवन के अनुग्रह की उत्तराधिकारिणी जान कर उसका समुचित आदर करें। यदि आप ऐसा करेंगे, तो आपकी प्रार्थनाओं में कोई बाधा नहीं पड़ेगी।</verse>
				<verse number="8">अन्‍त में यह: आप सब-के-सब एकमत, सहानुभूतिशील, भ्रातृप्रेमी, दयालु तथा विनम्र बनें।</verse>
				<verse number="9">आप बुराई के बदले बुराई न करें और गाली के बदले गाली नहीं, बल्‍कि आशीर्वाद दें। ऐसा ही करने के लिए आप बुलाये गये हैं, जिससे आप विरासत के रूप में आशीर्वाद प्राप्‍त कर सकें;</verse>
				<verse number="10">क्‍योंकि “जो जीवन से प्रेम करना और अच्‍छे दिन देखना चाहता है, वह अपनी जीभ को बुराई से और अपने होंठों को कपटपूर्ण बातें बोलने से बचाए;</verse>
				<verse number="11">वह बुराई से दूर रहे और भलाई करे; वह शान्‍ति को ढूंढ़े तथा उसके लिए प्रयत्‍न करे।</verse>
				<verse number="12">क्‍योंकि प्रभु की कृपादृष्‍टि धर्मियों पर बनी रहती है और उसके कान उनकी प्रार्थना सुनते हैं, किन्‍तु प्रभु कुकर्मियों से मुंह फेर लेता है।”</verse>
				<verse number="13">यदि आप भलाई करने में लगे रहेंगे, तो कौन आप के साथ बुराई करेगा?</verse>
				<verse number="14">और यदि आप को धार्मिकता के कारण दु:ख सहना पड़ता है, तो आप धन्‍य हैं। आप उन लोगों से न तो डरें और न घबरायें।</verse>
				<verse number="15">मसीह को प्रभु मानकर उनपर हार्दिक श्रद्धा रखें। जो लोग आपकी आशा के आधार के विषय में आप से प्रश्‍न करते हैं, उन्‍हें विनम्रता तथा आदर के साथ उत्तर देने के लिए सदा तैयार रहें। अपना अन्‍त: करण शुद्ध रखें। इस प्रकार जो लोग आप को बदनाम करते हैं और आपके भले मसीही आचरण की निन्‍दा करते हैं, उन्‍हें लज्‍जित होना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="16"></verse>
				<verse number="17">यदि परमेश्‍वर की यही इच्‍छा है, तो बुराई करने के कारण दण्‍ड भोगने की अपेक्षा भलाई के कारण दु:ख सहना कहीं अच्‍छा है।</verse>
				<verse number="18">मसीह ने भी एक बार ही पापों के प्रायश्‍चित के लिए दु:ख भोगा; धर्मी अधर्मियों के लिए मर गये, जिससे वह आप लोगों को परमेश्‍वर के पास ले जायें। वह शरीर की दृष्‍टि से तो मारे गये, किन्‍तु आत्‍मा द्वारा जिलाये गये।</verse>
				<verse number="19">इसी स्‍थिति में वह बन्‍दी आत्‍माओं को मुक्‍ति का सन्‍देश सुनाने गये।</verse>
				<verse number="20">उन लोगों ने पूर्वकाल में आज्ञा भंग की थी, जब परमेश्‍वर नूह के दिनों में जलयान-निर्माण के समय धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहा था। उस जलयान में प्रवेश कर थोड़े ही अर्थात् आठ व्यक्‍ति जल के द्वारा बचाये गये थे।</verse>
				<verse number="21">यह बपतिस्‍मा का प्रतीक है, जो अब आपका उद्धार करता है। बपतिस्‍मा का अर्थ शरीर का मैल धोना नहीं, बल्‍कि शुद्ध हृदय से अपने को परमेश्‍वर के प्रति समर्पित करना है। यह बपतिस्‍मा येशु मसीह के पुनरुत्‍थान द्वारा हमारा उद्धार करता है।</verse>
				<verse number="22">मसीह ने दूतों, अधिकारियों और शक्‍तियों को अपने अधीन कर स्‍वर्ग में प्रवेश किया और अब वह परमेश्‍वर की दाहिनी ओर विराजमान हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">मसीह ने अपने शरीर में दु:ख भोगा; इसलिए आप भी शस्‍त्र की तरह यही मनोभाव धारण करें कि जिसने अपने शरीर में दु:ख भोगा है, उसने पाप से सम्‍बन्‍ध तोड़ लिया है</verse>
				<verse number="2">और उसे मानवीय वासनाओं के अनुसार नहीं, बल्‍कि परमेश्‍वर की इच्‍छानुसार अपना शेष जीवन बिताना चाहिए।</verse>
				<verse number="3">आप लोगों ने पहले सांसारिक लोगों की जीवनचर्या के अनुसार व्‍यभिचार, भोग-विलास, मदिरापान, रंगरलियों, मादकता और घृणित मूर्तिपूजा में जो समय बिताया, वही बहुत हुआ।</verse>
				<verse number="4">अब आप उन लोगों के साथ विलासिता के दलदल में गोता नहीं लगाते, इसलिए उन्‍हें आश्‍चर्य होता और वे आपकी निन्‍दा करते हैं।</verse>
				<verse number="5">उन्‍हें जीवितों और मृतकों का न्‍याय करनेवाले परमेश्‍वर को अपने आचरण का लेखा देना पड़ेगा।</verse>
				<verse number="6">यही कारण है कि मृतकों को भी शुभ समाचार सुनाया गया, जिससे यद्यपि वे शरीर में मनुष्‍यों की तरह दण्‍डित हुए थे, फिर भी आत्‍मा में वे परमेश्‍वर के अनुरूप जीवित रहें।</verse>
				<verse number="7">सब का अन्‍त निकट आ गया है। आप लोग सन्‍तुलन तथा संयम रखें, जिससे आप प्रार्थना कर सकें।</verse>
				<verse number="8">मुख्‍य बात यह है कि आप आपस में गहरा प्रेम बनाये रखें, क्‍योंकि प्रेम बहुत-से पाप ढाँक देता है।</verse>
				<verse number="9">आप बिना कुड़कुड़ाए एक दूसरे का आतिथ्‍य-सत्‍कार करें।</verse>
				<verse number="10">जिसे जो वरदान मिला है, वह-परमेश्‍वर के बहुविध अनुग्रह के सुयोग्‍य भण्‍डारी की तरह-दूसरों की सेवा में उसका उपयोग करे।</verse>
				<verse number="11">जो प्रवचन देता है, उसे स्‍मरण रहे कि वह परमेश्‍वर के शब्‍द बोल रहा है। जो धर्मसेवा करता है, वह जान ले कि परमेश्‍वर ही उसे बल प्रदान करता है। इस प्रकार सब बातों में येशु मसीह द्वारा परमेश्‍वर की महिमा प्रकट हो जायेगी। महिमा तथा सामर्थ्य युगानुयुग परमेश्‍वर का ही है। आमेन!</verse>
				<verse number="12">प्रिय भाइयो एवं बहिनो! आप लोगों की परीक्षा अग्‍नि से ली जा रही है। आप इस पर आश्‍चर्य नहीं करें, मानो यह कोई असाधारण घटना हो।</verse>
				<verse number="13">यदि आप लोगों पर अत्‍याचार किया जाये, तो मसीह के दु:खभोग के सहभागी बन जाने के नाते आप प्रसन्न हो जायें। जिस दिन मसीह की महिमा प्रकट होगी, आप लोग अत्‍यधिक आनन्‍दित हो उठेंगे।</verse>
				<verse number="14">यदि मसीह के नाम के कारण आप लोगों का अपमान किया जाये, तो अपने को धन्‍य समझें, क्‍योंकि यह इसका प्रमाण है कि परमेश्‍वर का महिमामय आत्‍मा आप पर छाया रहता है।</verse>
				<verse number="15">सावधान रहें कि हत्‍यारा, चोर या कुकर्मी होने अथवा दूसरों के कामों में हस्‍तक्षेप करने के नाते आप लोगों में से कोई व्यक्‍ति दु:ख न भोगे।</verse>
				<verse number="16">परन्‍तु यदि किसी को मसीही होने के नाते दु:ख भोगना पड़े, तो उसे लज्‍जित नहीं होना चाहिए, बल्‍कि वह परमेश्‍वर की महिमा के लिए इस नाम को स्‍वीकार करे;</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि न्‍याय का समय प्रारम्‍भ हो गया है और यह स्‍वयं परमेश्‍वर के परिवार से प्रारम्‍भ हो रहा है। यदि वह इस प्रकार हम से प्रारम्‍भ हो रहा है, तो अन्‍त में उन लोगों का क्‍या होगा, जो परमेश्‍वर के शुभ समाचार में विश्‍वास करना नहीं चाहते?</verse>
				<verse number="18">यदि धर्मी को कठिनाई से मुक्‍ति मिलती है, तो विधर्मी और पापी का क्‍या होगा?</verse>
				<verse number="19">इसलिए जो लोग परमेश्‍वर की इच्‍छा के अनुसार दु:ख भोगते हैं, वे भलाई करते रहें और विश्‍वसनीय सृष्‍टिकर्ता परमेश्‍वर को अपनी आत्‍मा सौंप दें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">आप लोगों में जो धर्मवृद्ध हैं, उन से मेरा एक अनुरोध है। मैं भी धर्मवृद्ध हूँ, मसीह के दु:खभोग का साक्षी और भविष्‍य में प्रकट होने वाली महिमा का सहभागी।</verse>
				<verse number="2">आप लोगों को परमेश्‍वर का जो झुण्‍ड सौंपा गया, उसका चरवाहा बनें, परमेश्‍वर की इच्‍छा के अनुसार उसकी देखभाल करें-लाचारी से नहीं, बल्‍कि स्‍वेच्‍छा से; घिनावने लाभ के लिए नहीं, बल्‍कि सेवाभाव से;</verse>
				<verse number="3">अपने सौंपे हुए लोगों पर अधिकार न जता कर, बल्‍कि झुण्‍ड के लिए आदर्श बन कर, यह सेवा करें।</verse>
				<verse number="4">जिस समय प्रधान चरवाहा प्रकट होंगे, आप लोगों को कभी न मुरझाने वाली महिमा का मुकुट प्राप्‍त होगा।</verse>
				<verse number="5">और तुम, नवयुवको! धर्मवृद्धों की अधीनता स्‍वीकार करो। आप सब नम्रतापूर्वक एक दूसरे की सेवा के लिए कमर कस कर तैयार रहें; क्‍योंकि परमेश्‍वर घमण्‍डियों का विरोध करता है, किन्‍तु वह विनम्र लोगों पर दया करता है।</verse>
				<verse number="6">आप परमेश्‍वर के समर्थ हाथ के नीचे विनम्र बने रहें, जिससे वह आप को उपयुक्‍त समय में ऊपर उठाये।</verse>
				<verse number="7">आप अपनी सारी चिन्‍ताएँ उस पर छोड़ दें, क्‍योंकि उसे आपकी चिंता है।</verse>
				<verse number="8">आप संयम रखें और जागते रहें! आपका विरोधी, शैतान, दहाड़ते हुए सिंह की तरह विचरता है और ढूँढ़ता रहता है कि किसे फाड़ खाये।</verse>
				<verse number="9">आप विश्‍वास में दृढ़ हो कर उसका सामना करें। आप जानते हैं कि संसार भर में आपके भाई-बहिन भी इस प्रकार का दु:ख भोग रहे हैं।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर ने, जो सम्‍पूर्ण अनुग्रह का स्रोत है, आप लोगों को येशु मसीह में अपनी शाश्‍वत महिमा का भागीदार बनने के लिए बुलाया है। वह, आपके थोड़े ही समय तक दु:ख भोगने के बाद, आप को परिपूर्ण, सुस्‍थिर, समर्थ तथा सुदृढ़ बनायेगा।</verse>
				<verse number="11">उसका सामर्थ्य युगानुयुग बना रहता है। आमेन!</verse>
				<verse number="12">मैंने आप लोगों को यह संिक्षप्‍त पत्र सिलवानुस से लिखवाया है, जिन को मैं अपना विश्‍वसनीय भाई मानता हूँ। मैं आप को समझाता हूं, और विश्‍वास दिलाता हूँ कि इस में जो लिखा हुआ है, वह परमेश्‍वर का सच्‍चा अनुग्रह है। उस अनुग्रह में सुदृढ़ बने रहें।</verse>
				<verse number="13">इस “बेबीलोन” नगर की कलीसिया के सदस्‍य, जो आपकी तरह परमेश्‍वर के कृपापात्र हैं, और मेरा पुत्र मारकुस आप लोगों को नमस्‍कार कहते हैं।</verse>
				<verse number="14">प्रेम के चुम्‍बन से एक दूसरे का अभिवादन करें। आप सब को, जो मसीह में हैं, शान्‍ति मिले।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="61">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">येशु मसीह के सेवक और प्रेरित शिमोन पतरस का यह पत्र उन लोगों के नाम है, जिन्‍हें हमारे परमेश्‍वर और मुक्‍तिदाता येशु मसीह की धार्मिकता द्वारा हमारे ही समान विश्‍वास का बहुमूल्‍य वरदान मिला है।</verse>
				<verse number="2">आप लोगों को परमेश्‍वर और हमारे प्रभु येशु के ज्ञान द्वारा प्रचुर मात्रा में अनुग्रह और शान्‍ति प्राप्‍त हो!</verse>
				<verse number="3">परमेश्‍वर के दिव्‍य सामर्थ्य ने हमें वह सब प्रदान किया, जो भक्‍तिमय जीवन के लिए आवश्‍यक है और हमको उसी का ज्ञान प्राप्‍त करने योग्‍य बनाया है, जिसने हमें अपनी महिमा और प्रताप द्वारा बुलाया।</verse>
				<verse number="4">उस महिमा और प्रताप के द्वारा उसने हमारे लिए अपनी अमूल्‍य और महती प्रतिज्ञाओं को पूरा किया है। इस प्रकार आप उस दूषण से बच गये, जो वासना के कारण संसार में व्‍याप्‍त है और आप ईश्‍वरीय स्‍वभाव के सहभागी बन गये हैं।</verse>
				<verse number="5">इसलिए आप पूरी लगन से प्रयत्‍न करते रहें कि आपका विश्‍वास सद्गुण से, आपका सद्गुण ज्ञान से,</verse>
				<verse number="6">आपका ज्ञान संयम से, आपका संयम धैर्य से, आपका धैर्य भक्‍ति से,</verse>
				<verse number="7">आपकी भक्‍ति भ्रातृ-भाव से और आपका भ्रातृ-भाव प्रेम से युक्‍त हो।</verse>
				<verse number="8">यदि ये गुण आप लोगों में विद्यमान हैं और बढ़ते जाते हैं, तो ये हमारे प्रभु येशु मसीह का ज्ञान प्राप्‍त करने में आप को निष्‍क्रिय एवं असफल नहीं होने देंगे।</verse>
				<verse number="9">जिस व्यक्‍ति में ये गुण विद्यमान नहीं हैं, वह अन्‍धा है, टटोलता फिरता है और यह भी भूल जाता है कि उसके पुराने पाप धुल चुके हैं।</verse>
				<verse number="10">इसलिए भाइयो और बहिनो! आप अपना बुलावा और चुनाव सुदृढ़ बनाने का पूरा-पूरा प्रयत्‍न करते रहें। यदि आप ऐसा करेंगे, तो निश्‍चय ही कभी विचलित नहीं होंगे</verse>
				<verse number="11">और हमारे प्रभु एवं मुक्‍तिदाता येशु मसीह के शाश्‍वत राज्‍य में आप को उदारतापूर्वक प्रवेश दिलाया जाएगा।</verse>
				<verse number="12">यद्यपि आप लोग ये बातें जानते हैं और प्राप्‍त सत्‍य में दृढ़ बने हुए हैं, फिर भी मैं इनका स्‍मरण दिलाता रहूँगा।</verse>
				<verse number="13">मैं जब तक इस शरीर-रूपी शिविर में विद्यमान हूँ, आप लोगों को स्‍मरण दिला कर सचेत रखना अपना कर्त्तव्‍य समझता हूँ;</verse>
				<verse number="14">क्‍योंकि मैं जानता हूँ कि मुझे शीघ्र ही यह शिविर छोड़ना पड़ेगा-जैसा कि हमारे प्रभु येशु मसीह ने मुझे बताया है।</verse>
				<verse number="15">मैं इसका पूरा ध्‍यान रखूँगा कि मेरे चले जाने के बाद भी आप लोग सब समय इन बातों को स्‍मरण रख सकें।</verse>
				<verse number="16">जब हमने आप लोगों को अपने प्रभु येशु मसीह के सामर्थ्य तथा आगमन के विषय में बताया, तो हमने चतुराई से गढ़ी हुई कल्‍पित कथाओं का सहारा नहीं लिया, बल्‍कि अपनी ही आँखों से उनका प्रताप उस समय देखा,</verse>
				<verse number="17">जब उन्‍हें पिता-परमेश्‍वर से सम्‍मान तथा महिमा प्राप्‍त हुई और भव्‍य ऐश्‍वर्य में से उनके प्रति एक वाणी यह कहती हुई सुनाई पड़ी, “यह मेरा पुत्र, मेरा प्रिय है। मैं इस से प्रसन्न हूँ।”</verse>
				<verse number="18">जब हम पवित्र पर्वत पर उनके साथ थे, तो हमने स्‍वयं स्‍वर्ग से आती हुई यह वाणी सुनी थी।</verse>
				<verse number="19">इस घटना द्वारा नबियों की वाणी हमारे लिए और भी विश्‍वसनीय सिद्ध हुई। इस पर ध्‍यान देने में आप लोगों का कल्‍याण है, क्‍योंकि जब तक पौ नहीं फटती और आपके हृदय में प्रभात का तारा उदित नहीं होता, तब तक नबियों की वाणी अंधेरे में चमकते हुए दीपक के सदृश है।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु आप लोग सब से पहले यह अच्‍छी तरह समझ लें कि धर्मग्रन्‍थ की कोई भी नबूवत व्यक्‍तिगत व्‍याख्‍या का विषय नहीं है,</verse>
				<verse number="21">क्‍योंकि मनुष्‍य की इच्‍छा से कभी नबूवत मुखरित नहीं हुई, बल्‍कि पवित्र आत्‍मा से प्रेरित हो कर मनुष्‍य परमेश्‍वर की ओर से बोले।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">फिर भी इस्राएलियों में झूठे नबी भी प्रकट हुए और इसी प्रकार आप लोगों में झूठे धर्मशिक्षक उठ खड़े होंगे, जो गुप्‍त रूप से अनर्थकारी भ्रामक धारणाओं का प्रचार करेंगे। वे उस स्‍वामी को भी अस्‍वीकार करेंगे, जिसने उन्‍हें मोल लिया है, और इस प्रकार वे शीघ्र ही अपने विनाश का कारण बनेंगे।</verse>
				<verse number="2">बहुत-से लोग उनकी विलासिता का अनुसरण करेंगे और उनके कारण सत्‍य के मार्ग की निन्‍दा होगी।</verse>
				<verse number="3">वे लोभ के कारण अपनी मनगढ़न्‍त बातों द्वारा आप से अनुचित लाभ उठायेंगे। उनकी दण्‍डाज्ञा का निर्णय बहुत पहले हो चुका है और वह उनका पीछा कर रहा है। उनका विनाश सोया हुआ नहीं है!</verse>
				<verse number="4">स्‍मरण रखें: परमेश्‍वर ने पापी स्‍वर्गदूतों को भी क्षमा नहीं किया, बल्‍कि उन्‍हें नरक के अंधकार में न्‍याय-दिवस के लिए जंजीरों में जकड़ दिया है।</verse>
				<verse number="5">उसने पुरातन संसार को भी नहीं बचाया, बल्‍कि विधर्मियों के संसार को जल-प्रलय द्वारा नष्‍ट कर दिया, हालाँकि उसने सात अन्‍य व्यक्‍तियों के साथ धार्मिकता के प्रचारक नूह को सुरक्षित रखा।</verse>
				<verse number="6">परमेश्‍वर ने उन लोगों को चेतावनी देने के लिए, जो भविष्‍य में अधर्म करना चाहेंगे, सदोम और गमोरा नामक नगरों को भस्‍म कर विनाश का दण्‍ड दिया।</verse>
				<verse number="7">किन्‍तु उसने धर्मी लोट को बचाया, जो उन दुष्‍ट लोगों के व्‍यभिचारपूर्ण आचरण के कारण दु:खी था।</verse>
				<verse number="8">वह धर्मात्‍मा उन लोगों के बीच रह कर दिन पर दिन उनके कुकर्म देखता और सुनता था, इसलिए उसकी धर्मपरायण आत्‍मा को घोर कष्‍ट होता था।</verse>
				<verse number="9">इस प्रकार हम देखते हैं कि प्रभु धर्मात्‍माओं को संकटों से छुड़ाने और विधर्मियों को दण्‍ड देने के लिए उन्‍हें न्‍याय के दिन तक रख छोड़ने में समर्थ है,</verse>
				<verse number="10">विशेष रूप से उन लोगों को, जो अशुद्ध वासनाओं के वशीभूत हो कर भोग-विलास में जीवन बिताते और प्रभुत्‍व को तुच्‍छ समझते हैं। वे उद्धत एवं घमण्‍डी हैं और स्‍वर्गिक सत्‍वों की निन्‍दा करने से नहीं डरते,</verse>
				<verse number="11">जब कि स्‍वर्गदूत, जो उन लोगों से कहीं अधिक समर्थ और शक्‍तिशाली हैं, प्रभु की ओर से उनके विरुद्ध निन्‍दात्‍मक अभियोग नहीं लगाते।</verse>
				<verse number="12">किन्‍तु वे विवेकहीन पशुओं के समान हैं, जो स्‍वभावत: शिकार बनने और मारे जाने के लिए पैदा होते हैं। वे ऐसी बातों की निन्‍दा करते हैं, जिन्‍हें नहीं समझते। वे पशुओं की तरह नष्‍ट हो जायेंगे</verse>
				<verse number="13">और इस प्रकार अपने अधर्म का दण्‍ड भोगेंगे। वे दिन-दोपहर भोग-विलास में बिताना पसन्‍द करते हैं। वे कलंकित एवं दूषित हैं और आप लोगों के साथ दावत उड़ाते समय कपट-पूर्ण बातें करने में उन्‍हें आनन्‍द आता है।</verse>
				<verse number="14">उनकी आँखें व्‍यभिचार से भरी हैं और उन में कभी तृप्‍त न होनेवाली पाप की भूख बनी हुई है। वे दुर्बल आत्‍माओं को लुभाते हैं। उनका मन लोभ में प्रशििक्षत हो चुका है। यह अभिशप्‍त सन्‍तति</verse>
				<verse number="15">सन्‍मार्ग छोड़ कर बोसोर के पुत्र बिलआम के मार्ग पर भटक गयी है। बिलआम अधर्म की मजदूरी चाहता था,</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु उसे अपने अपराध की डाँट सुननी पड़ी। एक गूंगा गधा मनुष्‍य की तरह बोलने लगा और इस प्रकार नबी का पागलपन नियन्‍त्रित हो गया।</verse>
				<verse number="17">वे लोग सूखे जलस्रोत और आँधी द्वारा उड़ाये हुए बादल हैं। गहरा अन्‍धकार ही उनके लिए रख छोड़ा गया है।</verse>
				<verse number="18">जो लोग अभी-अभी भ्रान्‍ति का जीवन बिताने वालों से अलग हुए हैं, वे उन्‍हें व्‍यर्थ शब्‍दाडम्‍बर और शरीर की घृणित वासनाओं द्वारा लुभाते हैं।</verse>
				<verse number="19">वे उन्‍हें स्‍वतन्‍त्रता का प्रलोभन देते हैं, जब कि वे स्‍वयं भ्रष्‍टता के दास हैं; क्‍योंकि जो जिसके अधीन है, वह उसी का दास है।</verse>
				<verse number="20">जो व्यक्‍ति हमारे प्रभु एवं मुक्‍तिदाता येशु मसीह का ज्ञान प्राप्‍त कर संसार के दूषण से बच गये, वे यदि फिर उसी में फँस कर उसके अधीन हो जाते हैं, तो उनकी यह पिछली दशा पहली से भी बुरी होती है।</verse>
				<verse number="21">ऐसे लोग अपने को प्रदत्त पवित्र आदेशों का ज्ञान प्राप्‍त कर उन से मुँह फेर लेते हैं। उनके लिए अच्‍छा यही होता कि उन्‍हें धर्म-मार्ग का ज्ञान कभी प्राप्‍त नहीं हुआ होता।</verse>
				<verse number="22">उन लोगों में सही अर्थ में यह कहावत चरितार्थ होती है, “कुत्ता अपने ही वमन के पास लौटता है” और “नहलायी हुई सूअरी फिर कीचड़ में लोटती है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">प्रिय भाइयो एवं बहिनो! मैं आप लोगों को दूसरी बार पत्र लिख रहा हूँ। इन पत्रों में मैं कुछ बातों का स्‍मरण दिला कर आप लोगों की सद्बुद्धि को सचेत करना चाहता हूँ।</verse>
				<verse number="2">आप लोग पवित्र नबियों की भविष्‍यवाणियाँ और प्रभु एवं मुक्‍तिदाता की वह आज्ञा याद रखें, जो आपके प्रेरितों ने सुनाई थी।</verse>
				<verse number="3">आप लोग सर्वप्रथम यह जान लें कि अन्‍तिम दिनों में उपहास करने वाले धर्मनिन्‍दक आयेंगे। वे अपनी दुर्वासनाओं के अनुरूप आचरण करेंगे</verse>
				<verse number="4">और कहेंगे, “उनके आगमन की प्रतिज्ञा का क्‍या हुआ? हमारे पूर्वज तो चल बसे, किन्‍तु सृष्‍टि के प्रारम्‍भ से सब कुछ ज्‍यों-का-त्‍यों बना हुआ है।”</verse>
				<verse number="5">वे जान-बूझकर यह भूल जाते हैं कि प्राचीन काल में एक आकाश था और एक पृथ्‍वी, जो परमेश्‍वर के शब्‍द द्वारा जल से उत्‍पन्न हो कर जल पर बनी हुई थी।</verse>
				<verse number="6">उस समय का संसार जल में ही नष्‍ट हो गया, क्‍योंकि प्रलय ने उसे जलमग्‍न कर दिया।</verse>
				<verse number="7">परमेश्‍वर के शब्‍द ने वर्तमान आकाश और पृथ्‍वी को आग के लिए रख छोड़ा है। उन्‍हें न्‍याय-दिवस तक के लिए रख छोड़ा गया है। उस दिन विधर्मी मनुष्‍यों का विनाश किया जायेगा।</verse>
				<verse number="8">प्रिय भाइयो और बहिनो! यह बात अवश्‍य याद रखें कि प्रभु की दृष्‍टि में एक दिन हजार वर्ष के समान है और हजार वर्ष एक दिन के समान।</verse>
				<verse number="9">प्रभु अपनी प्रतिज्ञाएँ पूरी करने में विलम्‍ब नहीं करता, जैसा कि कुछ लोग समझते हैं; किन्‍तु वह आप लोगों के प्रति सहनशील है और यह चाहता है कि किसी का सर्वनाश नहीं हो, बल्‍कि सबको पश्‍चात्ताप करने का अवसर मिले।</verse>
				<verse number="10">प्रभु का दिन चोर की तरह आ जायेगा। उस दिन आकाश गरजता हुआ विलीन हो जायेगा, मूलतत्‍व जल कर पिघल जायेंगे और पृथ्‍वी तथा उस पर किए गए मनुष्‍यों के कर्म प्रत्‍यक्ष हो जाएंगे।</verse>
				<verse number="11">यदि यह सब इस प्रकार नष्‍ट होने को है, तो आप लोगों को चाहिए कि पवित्र तथा भक्‍तिपूर्ण जीवन व्‍यतीत करें।</verse>
				<verse number="12">आप परमेश्‍वर के उस आगामी दिवस की प्रतीक्षा करें और उसे शीघ्र लाने का प्रयास करें। आकाश जल कर विलीन हो जायेगा और मूलतत्‍व ताप के कारण पिघल जायेंगे।</verse>
				<verse number="13">परन्‍तु हम परमेश्‍वर की प्रतिज्ञा के आधार पर एक नये आकाश तथा एक नयी पृथ्‍वी की प्रतीक्षा करते हैं, जहाँ धार्मिकता निवास करेगी।</verse>
				<verse number="14">इसलिए, प्रिय भाइयो एवं बहिनो! इन बातों की प्रतीक्षा करते हुए इस प्रकार प्रयत्‍न करते रहें कि आप लोग प्रभु की दृष्‍टि में निष्‍कलंक और निर्दोष प्रमाणित हों, और शांति प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="15">यदि हमारे प्रभु अपनी सहनशीलता के कारण देर करते हैं, तो इसे अपनी मुक्‍ति में सहायक समझें, जैसा कि हमारे प्रिय भाई पौलुस ने अपने को प्रदत्त प्रज्ञ के अनुसार आप को लिखा।</verse>
				<verse number="16">वह अपने सब पत्रों में ऐसा ही करते हैं, जहाँ वह इन बातों की चर्चा करते हैं। उन पत्रों में कुछ ऐसी बातें हैं, जो कठिनाई से समझ में आती हैं। आशििक्षत और चंचल लोग धर्मग्रन्‍थ की अन्‍य बातों की भाँति उनका भी गलत अर्थ लगाते और इस प्रकार अपना सत्‍यानश करते हैं।</verse>
				<verse number="17">प्रिय भाइयो एवं बहिनो! मैंने आप लोगों को पहले से ही सचेत किया है। आप सावधान रहें। कहीं ऐसा न हो कि आप उन दुष्‍टों के बहकावे में आएं और अपने सुदृढ़ स्‍थान से डगमगा कर गिर जायें।</verse>
				<verse number="18">आप लोग हमारे प्रभु और मुक्‍तिदाता येशु मसीह के अनुग्रह और ज्ञान में बढ़ते रहें। उन्‍हीं की अभी और युगानुयुग महिमा हो! आमेन।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="62">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">हमारा विषय वह शब्‍द है, जो आदि से विद्यमान था। हम ने उसे सुना है। हमने उसे अपनी आँखों से देखा है। हमने उसका अवलोकन किया और अपने हाथों से उसका स्‍पर्श किया है। वह शब्‍द जीवन है</verse>
				<verse number="2">और यह जीवन प्रकट किया गया है। यह शाश्‍वत जीवन, जो पिता के यहाँ था और हम पर प्रकट किया गया है-हमने इसे देखा है, हम इसके विषय में साक्षी देते और तुम्‍हें इसका सन्‍देश सुनाते हैं।</verse>
				<verse number="3">हमने जो देखा और सुना है, वही हम तुम लोगों को भी बताते हैं, जिससे तुम्‍हें भी हमारे साथ सहभागिता प्राप्‍त हो। निस्‍संदेह, हमारी सहभागिता पिता के साथ और उसके पुत्र येशु मसीह के साथ है।</verse>
				<verse number="4">हम तुम्‍हें यह इसलिए लिख रहे हैं, जिससे हम सब का आनन्‍द परिपूर्ण हो जाये।</verse>
				<verse number="5">वह संदेश जो हमने येशु से सुना और अब तुम को भी सुनाते हैं, यह है-परमेश्‍वर ज्‍योति है और उस में कोई भी अन्‍धकार नहीं!</verse>
				<verse number="6">यदि हम कहते हैं कि हमें उसके साथ सहभागिता प्राप्‍त है, किन्‍तु अन्‍धकार में चल रहे हैं, तो हम झूठ बोलते हैं और सत्‍य के अनुसार आचरण नहीं करते।</verse>
				<verse number="7">परन्‍तु यदि हम ज्‍योति में चलते हैं-जिस तरह वह स्‍वयं ज्‍योति में है − तो हमारी एक-दूसरे से सहभागिता है और उसके पुत्र येशु का रक्‍त हमें हर पाप से शुद्ध कर देता है।</verse>
				<verse number="8">यदि हम कहते हैं कि हम निष्‍पाप हैं, तो हम अपने आप को धोखा देते हैं और हम में सत्‍य नहीं है।</verse>
				<verse number="9">यदि हम अपने पाप स्‍वीकार करते हैं, तो परमेश्‍वर हमारे पाप क्षमा करेगा और हमें हर अपराध से शुद्ध करेगा; क्‍योंकि वह विश्‍वसनीय तथा धार्मिक है।</verse>
				<verse number="10">यदि हम कहते हैं कि हमने पाप नहीं किया है, तो हम उसे झूठा सिद्ध करते हैं और उसका वचन हम में नहीं है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">मेरे बच्‍चो! मैं तुम लोगों को यह इसलिए लिख रहा हूँ कि तुम पाप न करो। किन्‍तु यदि कोई पाप करे, तो पिता के पास हमारे एक सहायक विद्यमान हैं, अर्थात् धर्मात्‍मा येशु मसीह।</verse>
				<verse number="2">उन्‍होंने हमारे पापों के लिए प्रायश्‍चित किया है और न केवल हमारे पापों के लिए, बल्‍कि समस्‍त संसार के पापों के लिए भी।</verse>
				<verse number="3">यदि हम परमेश्‍वर की आज्ञाओं का पालन करेंगे, तो उसी से हमें पता चलेगा कि हम उसको जानते हैं।</verse>
				<verse number="4">जो कहता है कि मैं उसे जानता हूँ किन्‍तु उसकी आज्ञाओं का पालन नहीं करता, वह झूठा है और उस में सत्‍य नहीं है।</verse>
				<verse number="5">परन्‍तु जो उसके वचन का पालन करता है, उस में सचमुच परमेश्‍वर का प्रेम परिपूर्णता तक पहुँचता है। हम परमेश्‍वर में हैं, इसका यह प्रमाण है:</verse>
				<verse number="6">जो व्यक्‍ति कहता है कि मैं उस में निवास करता हूँ, उसे वैसा ही आचरण करना चाहिए, जैसा आचरण मसीह ने किया।</verse>
				<verse number="7">प्रियो! मैं तुम्‍हें कोई नयी आज्ञा नहीं लिख रहा हूँ। यह वही पुरानी आज्ञा है, जो प्रारम्‍भ से ही तुम्‍हें प्राप्‍त है। यह पुरानी आज्ञा वह वचन है, जिसे तुम सुन चुके हो।</verse>
				<verse number="8">फिर भी जो आज्ञा मैं तुम्‍हें लिख रहा हूँ, वह नयी है। वह नयी इसलिए है कि वह मसीह में चरितार्थ हुई और तुम में भी चरितार्थ हो रही है; क्‍योंकि अन्‍धकार हट रहा है और सत्‍य की ज्‍योति अब चमकने लगी है।</verse>
				<verse number="9">जो कहता है कि मैं ज्‍योति में हूँ और अपने भाई अथवा बहिन से बैर करता है, वह अब तक अन्‍धकार में है।</verse>
				<verse number="10">जो अपने भाई अथवा बहिन से प्रेम करता है, वही ज्‍योति में निवास करता है और कोई कारण नहीं कि उसे ठोकर लगे।</verse>
				<verse number="11">परन्‍तु जो अपने भाई अथवा बहिन से बैर करता है, वह अन्‍धकार में है और अन्‍धकार में चलता है। वह यह नहीं जानता कि वह कहाँ जा रहा है; क्‍योंकि अन्‍धकार ने उसे अन्‍धा बना दिया है।</verse>
				<verse number="12">बच्‍चो! मैं तुम्‍हें इसलिए लिख रहा हूँ कि येशु के नाम के कारण तुम्‍हारे पाप क्षमा किये गये हैं।</verse>
				<verse number="13">पिताओ! मैं तुम्‍हें इसलिए लिख रहा हूँ कि तुम उसे जानते हो, जो आदि काल से विद्यमान है। युवको! मैं तुम्‍हें इसलिए लिख रहा हूँ कि तुमने दुष्‍ट पर विजय पायी है।</verse>
				<verse number="14">बच्‍चो! मैं तुम्‍हें इसलिए लिखता हूँ कि तुम पिता को जानते हो। पिताओ! मैं तुम्‍हें इसलिए लिख रहा हूँ कि तुम उसे जानते हो, जो आदि काल से विद्यमान है। युवको! मैं तुम्‍हें इसलिए लिख रहा हूँ कि तुम शक्‍तिशाली हो। परमेश्‍वर का वचन तुम में बना रहता है और तुम ने दुष्‍ट पर विजय पायी है।</verse>
				<verse number="15">तुम न तो संसार से प्रेम करो और न संसार की वस्‍तुओं से। जो संसार से प्रेम करता है, उस में पिता का प्रेम नहीं।</verse>
				<verse number="16">संसार में जो शरीर की वासना, आँखों का लोभ और धन-सम्‍पत्ति का घमण्‍ड है, वह सब पिता से नहीं, बल्‍कि संसार से आता है।</verse>
				<verse number="17">संसार और उसकी वासना समाप्‍त हो रही है; किन्‍तु जो परमेश्‍वर की इच्‍छा पूरी करता है, वह युग-युग तक बना रहता है।</verse>
				<verse number="18">बच्‍चो! यह अन्‍तिम समय है। तुम लोगों ने सुना होगा कि एक मसीह-विरोधी व्यक्‍ति का आना अनिवार्य है। अब तक अनेक मसीह-विरोधी प्रकट हुए हैं। इससे हम जानते हैं कि अन्‍तिम समय आ गया है।</verse>
				<verse number="19">वे मसीह-विरोधी हमारा साथ छोड़ कर चले गये, किन्‍तु वे हमारे अपने नहीं थे। यदि वे हमारे अपने होते, तो वे हमारे ही साथ रहते। वे चले गये, जिससे यह स्‍पष्‍ट हो जाये कि उन में कोई भी हमारा अपना नहीं था।</verse>
				<verse number="20">तुम लोगों का तो पवित्र व्यक्‍ति की ओर से अभिषेक हुआ है और तुम सब सत्‍य को जानते हो।</verse>
				<verse number="21">मैं तुम लोगों को इसलिए नहीं लिख रहा हूँ कि तुम सत्‍य को नहीं जानते, बल्‍कि इसलिए कि तुम सत्‍य को जानते हो और यह भी जानते हो कि जो कुछ झूठ है, वह सत्‍य से नहीं।</verse>
				<verse number="22">झूठा व्यक्‍ति कौन है? वह, जो येशु को मसीह नहीं मानता। यही मसीह-विरोधी है। वह पिता और पुत्र, दोनों को अस्‍वीकार करता है।</verse>
				<verse number="23">जो पुत्र को अस्‍वीकार करता है, उस में पिता का निवास नहीं। जो पुत्र को स्‍वीकार करता है, उस में पिता का निवास है।</verse>
				<verse number="24">जो वचन तुम लोगों ने प्रारम्‍भ से सुना, वह तुम में बना रहे। जो वचन तुम लोगों ने प्रारम्‍भ से सुना, यदि वह तुम में बना रहेगा, तो तुम भी पुत्र तथा पिता में बने रहोगे।</verse>
				<verse number="25">मसीह ने हम से जो प्रतिज्ञा की, वह है-शाश्‍वत जीवन।</verse>
				<verse number="26">ये बातें मैंने तुम को उन लोगों के विषय में लिखी हैं, जो तुम्‍हें भटकाना चाहते हैं।</verse>
				<verse number="27">जो अभिषेक तुम लोगों ने मसीह से प्राप्‍त किया है, वह तुम में विद्यमान रहता है; इसलिए तुम को आवश्‍यकता नहीं कि कोई व्यक्‍ति तुम्‍हें सिखाए। मसीह से प्राप्‍त हुआ अभिषेक ही तुम्‍हें सब कुछ सिखलाता है। उसकी शिक्षा सत्‍य है, असत्‍य नहीं। उस शिक्षा के अनुसार तुम मसीह में बने रहो।</verse>
				<verse number="28">बच्‍चो! अब तुम उन में बने रहो, जिससे जब वह प्रकट हों, तो हमें पूरा भरोसा हो और उनके आगमन पर उनके सामने हमें लज्‍जित न होना पड़े।</verse>
				<verse number="29">यदि तुम जानते हो कि परमेश्‍वर धार्मिक है, तो यह भी समझ लो कि जो धर्माचरण करता है, वह परमेश्‍वर की सन्‍तान है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">पिता ने हमसे कितना महान प्रेम किया है। हम परमेश्‍वर की सन्‍तान कहलाते हैं और हम वास्‍तव में वही हैं। संसार हमें नहीं जानता, क्‍योंकि उसने परमेश्‍वर को नहीं जाना है।</verse>
				<verse number="2">प्रियो! अब हम परमेश्‍वर की सन्‍तान हैं, किन्‍तु यह अभी तक प्रकट नहीं हुआ कि हम क्‍या बनेंगे। हम इतना ही जानते कि जब मसीह प्रकट होंगे, तो हम उनके सदृश बन जायेंगे; क्‍योंकि हम उनको वैसा ही देखेंगे जैसा कि वह वास्‍तव में हैं।</verse>
				<verse number="3">जो कोई मसीह से ऐसी आशा करता है, उसे वैसा ही पवित्र बनना चाहिए, जैसा कि वह पवित्र हैं।</verse>
				<verse number="4">जो व्यक्‍ति पाप करता है, वह अधर्म का कार्य करता है; क्‍योंकि पाप का अर्थ है अधर्म का साथ देना।</verse>
				<verse number="5">तुम जानते हो कि मसीह हमारे पाप हरने के लिए प्रकट हुए। उन में कोई पाप नहीं है।</verse>
				<verse number="6">जो कोई उन में निवास करता है, वह पाप नहीं करता। जो कोई पाप करता है, उसने उन्‍हें नहीं देखा है और वह उन्‍हें नहीं जानता।</verse>
				<verse number="7">बच्‍चो! कोई तुम्‍हें बहकाये नहीं। जो धर्माचरण करता है, वह मसीह की तरह धार्मिक है।</verse>
				<verse number="8">जो पाप करता है, वह शैतान से है; क्‍योंकि शैतान प्रारम्‍भ से पाप करता आया है। परमेश्‍वर का पुत्र इसीलिए प्रकट हुआ कि वह शैतान के कार्य समाप्‍त कर दे।</verse>
				<verse number="9">जो कोई परमेश्‍वर से उत्‍पन्न हुआ है, वह पाप नहीं करता; क्‍योंकि परमेश्‍वर का बीज-रूपी वचन उसमें बना रहता है। वह पाप नहीं कर सकता, क्‍योंकि वह परमेश्‍वर से उत्‍पन्न हुआ है।</verse>
				<verse number="10">परमेश्‍वर की सन्‍तान और शैतान की सन्‍तान की पहचान यह है: जो भी व्यक्‍ति धर्माचरण नहीं करता, वह परमेश्‍वर की सन्‍तान नहीं है और वह भी नहीं, जो अपने भाई अथवा बहिन से प्रेम नहीं करता।</verse>
				<verse number="11">जो सन्‍देश तुम ने प्रारम्‍भ से सुना है, वह यह है कि हमें एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए।</verse>
				<verse number="12">हम काइन की तरह नहीं बनें। वह दुष्‍ट की सन्‍तान था और उसने अपने भाई की हत्‍या की। उसने उसकी हत्‍या क्‍यों कर दी? क्‍योंकि उसके अपने कर्म बुरे थे और उसके भाई के कर्म धार्मिक।</verse>
				<verse number="13">भाइयो और बहिनो! यदि संसार तुम से बैर करे, तो उस पर आश्‍चर्य मत करो।</verse>
				<verse number="14">हम जानते हैं कि हमने मृत्‍यु से निकल कर जीवन में प्रवेश किया है; क्‍योंकि हम अपने भाई-बहिनों से प्रेम करते हैं। जो प्रेम नहीं करता, वह मृत्‍यु में बना रहता है।</verse>
				<verse number="15">जो कोई अपने भाई अथवा बहिन से बैर करता है, वह हत्‍यारा है और तुम जानते हो कि किसी भी हत्‍यारे में शाश्‍वत जीवन नहीं होता।</verse>
				<verse number="16">हम प्रेम का मर्म इसी से पहचान गये कि येशु ने हमारे लिए अपना प्राण अर्पित किया तो हमें भी अपने भाई-बहिनों के लिए अपना प्राण अर्पित करना चाहिए।</verse>
				<verse number="17">किसी के पास संसार की धन-दौलत हो और वह अपने भाई अथवा बहिन को तंगहाली में देख कर उस पर दया न करे, तो परमेश्‍वर का प्रेम उस में कैसे बना रह सकता है?</verse>
				<verse number="18">बच्‍चो! हम शब्‍दों और बातों से नहीं, किन्‍तु कामों और सत्‍य द्वारा प्रेम करें।</verse>
				<verse number="19">इसी से हम जान जायेंगे कि हम सत्‍य की सन्‍तान हैं। और जब कभी हमारा अन्‍त:करण हम पर दोष लगायेगा, तो हम परमेश्‍वर के सामने अपने को आश्‍वासन दे सकेंगे;</verse>
				<verse number="20">क्‍योंकि परमेश्‍वर हमारे अन्‍त:करण से बड़ा है और वह सब कुछ जानता है।</verse>
				<verse number="21">प्रियो! यदि हमारा अन्‍त:करण हम पर दोष नहीं लगाता है, तो हम परमेश्‍वर पर पूरा भरोसा रख सकते हैं।</verse>
				<verse number="22">हम उस से जो कुछ माँगेंगे, वह हमें वही प्रदान करेगा; क्‍योंकि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं और वही करते हैं, जो उसे अच्‍छा लगता है।</verse>
				<verse number="23">और उसकी आज्ञा यह है कि हम उसके पुत्र येशु मसीह के नाम में विश्‍वास करें और एक दूसरे से प्रेम करें, जैसा कि मसीह ने हमें आज्ञा दी है।</verse>
				<verse number="24">जो परमेश्‍वर की आज्ञाओं का पालन करता है, वह परमेश्‍वर में निवास करता है और परमेश्‍वर उस में। और हम जानते हैं कि वह हम में निवास करता है, क्‍योंकि उसने हम को अपना आत्‍मा प्रदान किया है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">प्रियो! प्रत्‍येक आत्‍मा पर विश्‍वास मत करो। आत्‍माओं की परीक्षा कर देखो कि वे परमेश्‍वर की ओर से हैं या नहीं; क्‍योंकि बहुत-से झूठे नबी संसार में आये हैं।</verse>
				<verse number="2">परमेश्‍वर के आत्‍मा को तुम इस प्रकार जान सकते हो: प्रत्‍येक आत्‍मा, जो यह स्‍वीकार करती है कि येशु मसीह देहधारण कर आये, वह परमेश्‍वर की ओर से है</verse>
				<verse number="3">और प्रत्‍येक आत्‍मा, जो इस प्रकार येशु को स्‍वीकार नहीं करती, वह परमेश्‍वर की ओर से नहीं है और वह मसीह-विरोधी की आत्‍मा है। तुमने सुना है कि वह संसार में आने वाला है और अब तो वह संसार में आ चुका है।</verse>
				<verse number="4">बच्‍चो! तुम परमेश्‍वर के हो और तुम ने उन लोगों पर विजय पायी है; क्‍योंकि जो तुम में है, वह उस से महान् है, जो संसार में है।</verse>
				<verse number="5">वे संसार के हैं और इसलिए वे संसार की बातें करते हैं और संसार उनकी सुनता है।</verse>
				<verse number="6">किन्‍तु हम परमेश्‍वर के हैं और जो परमेश्‍वर को जानता है, वह हमारी सुनता है। जो परमेश्‍वर का नहीं है, वह हमारी बात सुनना नहीं चाहता। हम इस प्रकार सत्‍य की आत्‍मा और भ्रान्‍ति की आत्‍मा को जान सकते हैं।</verse>
				<verse number="7">प्रियो! हम एक दूसरे से प्रेम करें, क्‍योंकि प्रेम परमेश्‍वर से उत्‍पन्न होता है। जो प्रेम करता है, वह परमेश्‍वर की सन्‍तान है और परमेश्‍वर को जानता है।</verse>
				<verse number="8">जो प्रेम नहीं करता, वह परमेश्‍वर को नहीं जानता; क्‍योंकि परमेश्‍वर प्रेम है।</verse>
				<verse number="9">परमेश्‍वर ने अपने एकलौते पुत्र को संसार में इसलिए भेजा कि हम उसके द्वारा जीवन प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="10">प्रेम इसमें नहीं है कि हमने परमेश्‍वर से प्रेम किया, बल्‍कि परमेश्‍वर ने हम से प्रेम किया और हमारे पापों के प्रायश्‍चित के लिए अपने पुत्र को भेजा।</verse>
				<verse number="11">प्रियो! यदि परमेश्‍वर ने हमसे इतना प्रेम किया, तो हम को भी एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए।</verse>
				<verse number="12">परमेश्‍वर को किसी ने कभी नहीं देखा। यदि हम एक दूसरे से प्रेम करते हैं, तो परमेश्‍वर हम में निवास करता है और हम में उसका प्रेम परिपूर्णता तक पहुंच जाता है।</verse>
				<verse number="13">परमेश्‍वर ने हमें अपना आत्‍मा प्रदान किया है, इसलिए हम जान जाते हैं कि हम उस में और वह हम में निवास करता है।</verse>
				<verse number="14">पिता ने अपने पुत्र को संसार के उद्धारकर्ता के रूप में भेजा। हमने यह देखा है और हम इसकी साक्षी देते हैं।</verse>
				<verse number="15">जो यह स्‍वीकार करता है कि येशु परमेश्‍वर के पुत्र हैं, परमेश्‍वर उस में निवास करता है और वह परमेश्‍वर में।</verse>
				<verse number="16">इस प्रकार हम अपने प्रति परमेश्‍वर का प्रेम जान गये और इस में विश्‍वास करते हैं। परमेश्‍वर प्रेम है और जो प्रेम में बना रहता है, वह परमेश्‍वर में और परमेश्‍वर उस में निवास करता है।</verse>
				<verse number="17">इस प्रकार प्रेम हम में अपनी परिपूर्णता तक पहुँच जाता है, जिससे हम न्‍याय के दिन पूरा भरोसा रख सकें; क्‍योंकि जैसे मसीह हैं वैसे हम भी इस संसार में हैं।</verse>
				<verse number="18">प्रेम में भय नहीं होता। पूर्ण प्रेम भय को दूर कर देता है, क्‍योंकि भय में दण्‍ड की आशंका रहती है और जो डरता है, उसका प्रेम पूर्णता तक नहीं पहुँचा है।</verse>
				<verse number="19">हम प्रेम करते हैं, क्‍योंकि परमेश्‍वर ने पहले हमसे प्रेम किया।</verse>
				<verse number="20">यदि कोई यह कहे कि मैं परमेश्‍वर से प्रेम करता हूँ और वह अपने भाई अथवा बहिन से बैर करे, तो वह झूठा है। यदि वह अपने भाई अथवा बहिन से, जिसे वह देखता है, प्रेम नहीं करता, तो वह परमेश्‍वर से जिसे उसने कभी नहीं देखा, प्रेम नहीं कर सकता।</verse>
				<verse number="21">इसलिए हमें मसीह से यह आदेश मिला है कि जो परमेश्‍वर से प्रेम करता है, उसे अपने भाई-बहिनों से भी प्रेम करना चाहिए।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">जो कोई विश्‍वास करता है कि येशु ही मसीह हैं, वह परमेश्‍वर से उत्‍पन्न हुआ है और जो कोई जन्‍मदाता से प्रेम करता है, वह उसकी संतान से भी प्रेम करता है।</verse>
				<verse number="2">इसलिए यदि हम परमेश्‍वर से प्रेम करते हैं और उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं, तो हम सचमुच परमेश्‍वर की संतान से प्रेम करते हैं।</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि परमेश्‍वर का प्रेम यह है कि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करें। उसकी आज्ञाएँ भारी नहीं हैं,</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि जो परमेश्‍वर से उत्‍पन्न हुआ है, वह संसार पर विजय प्राप्‍त करता है। वह विजय, जो संसार को परास्‍त करती है, हमारा विश्‍वास ही है।</verse>
				<verse number="5">संसार का विजेता कौन है? केवल वही जो यह विश्‍वास करता है कि येशु परमेश्‍वर के पुत्र हैं।</verse>
				<verse number="6">वह येशु मसीह ही हैं जिनका आगमन जल और रक्‍त द्वारा हुआ-न केवल जल में, बल्‍कि जल और रक्‍त में। आत्‍मा इसके विषय में साक्षी देता है, क्‍योंकि आत्‍मा सत्‍य है।</verse>
				<verse number="7">इस प्रकार ये तीन साक्षी देते हैं −</verse>
				<verse number="8">आत्‍मा, जल और रक्‍त और तीनों एक ही बात कहते हैं।</verse>
				<verse number="9">हम मनुष्‍यों की साक्षी स्‍वीकार करते हैं, किन्‍तु परमेश्‍वर की साक्षी निश्‍चय ही कहीं अधिक प्रामाणिक है। उसकी साक्षी यह है कि परमेश्‍वर ने अपने पुत्र के विषय में साक्षी दी है।</verse>
				<verse number="10">जो परमेश्‍वर के पुत्र में विश्‍वास करता है, उसके हृदय में परमेश्‍वर की यह साक्षी विद्यमान है। जो परमेश्‍वर में विश्‍वास नहीं करता, वह उसे झूठा समझता है; क्‍योंकि वह पुत्र के विषय में परमेश्‍वर की साक्षी स्‍वीकार नहीं करता।</verse>
				<verse number="11">और वह साक्षी यह है-परमेश्‍वर ने हमें शाश्‍वत जीवन प्रदान किया है और यह जीवन उसके पुत्र में है।</verse>
				<verse number="12">जिसे पुत्र प्राप्‍त है, उसे वह जीवन प्राप्‍त है और जिसे परमेश्‍वर का पुत्र प्राप्‍त नहीं है, उसे वह जीवन प्राप्‍त नहीं।</verse>
				<verse number="13">तुम सब परमेश्‍वर के पुत्र के नाम में विश्‍वास करते हो। मैं तुम्‍हें यह पत्र लिख रहा हूँ जिससे तुम यह जानो कि तुम्‍हें शाश्‍वत जीवन प्राप्‍त है।</verse>
				<verse number="14">हमें परमेश्‍वर पर यह पूर्ण भरोसा है कि यदि हम उसकी इच्‍छानुसार उस से कुछ भी माँगते हैं, तो वह हमारी सुनता है।</verse>
				<verse number="15">यदि हम यह जानते हैं कि हम जो भी माँगें, वह हमारी सुनता है, तो हम यह भी जानते हैं कि हमने जो कुछ परमेश्‍वर से माँगा है वह हमें मिल गया है।</verse>
				<verse number="16">यदि कोई अपने भाई अथवा बहिन को ऐसा पाप करते देखता है जो प्राणघातक न हो, तो वह उसके लिए प्रार्थना करे और परमेश्‍वर उसका जीवन सुरक्षित रखेगा। यह उन लोगों पर लागू है जिनका पाप प्राणघातक नहीं है; क्‍योंकि एक पाप ऐसा भी होता है जो प्राणघातक है। उसके विषय में मैं नहीं कहता कि प्रार्थना करनी चाहिए।</verse>
				<verse number="17">सब अधर्म पाप है, किन्‍तु ऐसा पाप भी है जो प्राणघातक नहीं है।</verse>
				<verse number="18">हम जानते हैं कि जो परमेश्‍वर से उत्‍पन्न हुआ है, वह पाप नहीं करता। परमेश्‍वर का पुत्र उसकी रक्षा करता है और दुष्‍ट शैतान उसे स्‍पर्श तक नहीं करने पाता।</verse>
				<verse number="19">हम जानते हैं कि हम परमेश्‍वर के हैं, जब कि समस्‍त संसार उस दुष्‍ट के वश में है।</verse>
				<verse number="20">हम जानते हैं कि परमेश्‍वर-पुत्र आया है और उसने हमें सच्‍चे परमेश्‍वर को पहचानने की समझ दी है। हम सच्‍चे परमेश्‍वर में निवास करते हैं; क्‍योंकि हम उसके पुत्र येशु मसीह में निवास करते हैं। यही सच्‍चा परमेश्‍वर और शाश्‍वत जीवन है।</verse>
				<verse number="21">बच्‍चो! प्रतिमूर्तियों से अपने को बचाए रखो।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="63">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">मैं, धर्मवृद्ध, यह पत्र परमेश्‍वर की उस कृपापात्र “महिला” और उसके बच्‍चों के नाम लिख रहा हूँ, जिनसे मैं सच्‍चा प्रेम करता हूँ। और मैं ही नहीं, बल्‍कि वे सभी, जो सत्‍य को जानते हैं।</verse>
				<verse number="2">यह प्रेम उस सत्‍य पर आधारित है, जो हम में विद्यमान है और अनन्‍तकाल तक हमारे साथ रहेगा।</verse>
				<verse number="3">यदि हम सत्‍य और प्रेम में बने रहेंगे, तो हमें पिता परमेश्‍वर और पिता के पुत्र येशु मसीह की ओर से कृपा, दया और शान्‍ति प्राप्‍त होगी।</verse>
				<verse number="4">मुझे यह देख कर बड़ा आनन्‍द हुआ कि आप के कुछ बच्‍चे सत्‍य के मार्ग पर चल रहे हैं, जैसा कि हमें पिता की ओर से आदेश मिला है।</verse>
				<verse number="5">अब, हे महिला! मेरा आप से एक निवेदन है। मैं आप को कोई नया आदेश नहीं, बल्‍कि वही आदेश लिख रहा हूँ, जो हमें प्रारम्‍भ से मिला है कि हम एक दूसरे से प्रेम करें।</verse>
				<verse number="6">और प्रेम का अर्थ यह है कि हम परमेश्‍वर की आज्ञाओं के मार्ग पर चलते रहें। जो आदेश आप को प्रारम्‍भ से प्राप्‍त है, वह यह है कि आप को प्रेम के मार्ग पर चलना चाहिए।</verse>
				<verse number="7">भ्रम में डालनेवाले बहुत-से उपदेशक संसार में फैल गये हैं। वे यह नहीं मानते कि येशु मसीह देहधारण कर आये थे। यह भ्रम में डालने वाले और मसीह-विरोधी का लक्षण है।</verse>
				<verse number="8">आप लोग सावधान रहें जिससे आप अपने परिश्रम का फल न खो बैठें, बल्‍कि अपना पूरा पुरस्‍कार प्राप्‍त करें।</verse>
				<verse number="9">जो कोई मसीह की शिक्षा की सीमा के अन्‍दर नहीं रहता, बल्‍कि उस से बाहर चला जाता है, उसे परमेश्‍वर प्राप्‍त नहीं है। जो शिक्षा की सीमा के अन्‍दर रहता है, उसे पिता और पुत्र, दोनों प्राप्‍त हैं।</verse>
				<verse number="10">यदि कोई आप लोगों के पास आता है और यह शिक्षा साथ नहीं लाता, तो आप उसको अपने घर में न ठहराएं, और न ही उसका स्‍वागत करें;</verse>
				<verse number="11">क्‍योंकि जो व्यक्‍ति उसका स्‍वागत करता है, वह उसके दुष्‍ट कर्मों में सहभागी होता है।</verse>
				<verse number="12">मुझे आप लोगों को बहुत कुछ लिखना है, किन्‍तु मैं यह कागज और स्‍याही से नहीं करना चाहता। मुझे आशा है कि मैं आपके यहाँ आ कर आमने-सामने बातचीत करूँगा, जिससे हमारा आनन्‍द परिपूर्ण हो।</verse>
				<verse number="13">आपकी निर्वाचित “बहिन” की सन्‍तान आप लोगों को नमस्‍कार कहती है।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="64">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">मैं धर्मवृद्ध, यह पत्र प्रिय गायुस के नाम लिख रहा हूँ, जिनसे मैं सच्‍चा प्रेम करता हूँ।</verse>
				<verse number="2">प्रियवर! मेरी हार्दिक कामना है कि सब तरह से आपका कल्‍याण हो और आपकी आत्‍म की तरह, आपका शरीर भी पूर्ण स्‍वस्‍थ रहे;</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि जब कुछ भाई-बहिन यहाँ आये और उन्‍होंने आपकी सच्‍चाई के विषय में साक्षी दी और बताया कि किस प्रकार आप सत्‍य के मार्ग पर चलते हैं, तो मैं बड़ा आनन्‍दित हुआ।</verse>
				<verse number="4">मुझे और किसी बात से इतना आनन्‍द नहीं होता, जितना यह सुन कर कि मेरे बच्‍चे सत्‍य के मार्ग पर चलते हैं।</verse>
				<verse number="5">प्रियवर! आप भाई-बहिनों के लिए − और ऐसे भाई-बहिनों के लिए जिन से आप अपरिचित हैं − जो कुछ कर रहे हैं, वह एक सच्‍चे विश्‍वासी के योग्‍य है।</verse>
				<verse number="6">उन्‍होंने यहाँ की कलीसिया के सामने आपके प्रेम की साक्षी दी है। यदि आप उनकी अगली यात्रा का ऐसा प्रबन्‍ध करेंगे, जो परमेश्‍वर के योग्‍य हो, तो अच्‍छा काम करेंगे;</verse>
				<verse number="7">क्‍योंकि वे मसीह का कार्य करने निकले हैं और अन्‍यधर्मी लोगों से कुछ नहीं लेते।</verse>
				<verse number="8">इसलिए ऐसे लोगों का सेवा-सत्‍कार करना हमारा कर्त्तव्‍य है, जिससे हम सत्‍य की सेवा में उनके सहकर्मी बनें।</verse>
				<verse number="9">मैंने कलीसिया के नाम एक पत्र लिखा, किन्‍तु दियोत्रिफेस, जो वहाँ का नेता बनना चाहता है, हमारा अधिकार स्‍वीकार नहीं करता।</verse>
				<verse number="10">इसलिए मैं जब आऊंगा तो उसके आचरण की निन्‍दा करूँगा। वह न केवल हमारी बदनामी करता है, बल्‍कि वह स्‍वयं भाई-बहिनों का आतिथ्‍य-सत्‍कार करना नहीं चाहता और जो लोग ऐसा करना चाहते हैं, वह उन्‍हें रोकता और कलीसिया से उनका बहिष्‍कार करता है।</verse>
				<verse number="11">प्रियवर! आप बुराई का नहीं, बल्‍कि भलाई का अनुकरण करें। जो भलाई करता है, वह परमेश्‍वर से है; किन्‍तु जो बुराई करता है, वह परमेश्‍वर के विषय में कुछ नहीं जानता।</verse>
				<verse number="12">देमेत्रियुस के विषय में सभी लोग अच्‍छी साक्षी देते हैं, यहाँ तक कि सत्‍य स्‍वयं ही ऐसा करता है। हम भी उनके विषय में यही साक्षी देते हैं और आप जानते हैं कि हमारी साक्षी सच्‍ची है।</verse>
				<verse number="13">मुझे आप को और बहुत कुछ लिखना था, किन्‍तु मैं यह कागज और स्‍याही से नहीं करना चाहता।</verse>
				<verse number="14">मुझे आशा है कि मैं शीघ्र ही आप के पास आऊंगा और हम आमने-सामने बातचीत करेंगे।</verse>
				<verse number="15">आप को शान्‍ति मिले! मित्रगण आप को नमस्‍कार कहते हैं। आप वहां हर एक मित्र को नमस्‍कार कहें।</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="65">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यह पत्र येशु मसीह के सेवक और याकूब के भाई यहूदा की ओर से उन के नाम है, जो परमेश्‍वर द्वारा बुलाए गए हैं, जो पिता परमेश्‍वर द्वारा पवित्र किए गए हैं, और जो येशु मसीह के आगमन के लिए सुरक्षित हैं।</verse>
				<verse number="2">आप लोगों को दया, शान्‍ति और प्रेम प्रचुर मात्रा में प्राप्‍त हो!</verse>
				<verse number="3">प्रिय भाइयो एवं बहिनो! हम जिस मुक्‍ति के सहभागी हैं, मैं उसके विषय में बड़ी उत्‍सुकता से आप लोगों को लिखना चाहता था, किन्‍तु अब मुझे आवश्‍यक प्रतीत हुआ कि इस पत्र द्वारा आप लोगों से यह अनुरोध करूँ कि आप उस विश्‍वास की रक्षा के लिए संघर्ष करें, जो सदा के लिए सन्‍तों को सौंपा गया है;</verse>
				<verse number="4">क्‍योंकि कुछ व्यक्‍ति आप लोगों के बीच छिप कर घुस आये हैं। इन धर्मद्रोही लोगों की दण्‍डाज्ञा प्राचीन काल से धर्मग्रन्‍थ में लिखी हुई है। ये धर्मद्रोही हमारे परमेश्‍वर की कृपा को विलासिता का बहाना बनाते और हमारे एकमात्र स्‍वामी एवं प्रभु येशु मसीह को अस्‍वीकार करते हैं।</verse>
				<verse number="5">यद्यपि आप लोग यह सब जानते हैं, फिर भी मैं आप को याद दिलाना चाहता हूँ कि प्रभु ने मिस्र देश से इस्राएली प्रजा का अद्वितीय उद्धार करने के बाद भी उन लोगों का विनाश किया, जो विश्‍वास करने से इनकार करते हैं।</verse>
				<verse number="6">जिन स्‍वर्गदूतों ने अपनी मर्यादा का उल्‍लंघन किया और अपना निजी निवासस्‍थान छोड़ दिया, परमेश्‍वर उन्‍हें न्‍याय के महान् दिन के लिए नरक के अन्‍धकार में अकाट्‍य बेड़ियों से बांधे रखता है।</verse>
				<verse number="7">सदोम, गमोरा और उनके आसपास के नगरों ने उन स्‍वर्गदूतों की तरह व्‍यभिचार किया और वे अप्राकृतिक वासनाओं के दास बन गये। वे हमें चेतावनी देने के लिए आग का अनन्‍त दण्‍ड भोग रहे हैं।</verse>
				<verse number="8">फिर भी ये व्यक्‍ति अपने उन्‍माद में शरीर को अपवित्र करते, प्रभुत्‍व को तुच्‍छ समझते और स्‍वर्गिक सत्‍वों की निन्‍दा करते हैं।</verse>
				<verse number="9">किन्‍तु जब प्रधान स्‍वर्गदूत मीखाएल शैतान से वाद-विवाद कर रहे थे और मूसा के शव को ले कर उस से संघर्ष कर रहे थे, तो उन्‍हें शैतान को निन्‍दात्‍मक शब्‍दों में दोषी ठहराने का साहस नहीं हुआ। उन्‍होंने इतना ही कहा, “प्रभु तेरी भत्‍र्सना करे।”</verse>
				<verse number="10">परन्‍तु ये व्यक्‍ति उन बातों की निन्‍दा करते हैं, जिन्‍हें वे नहीं समझते और जो बातें ये विवेकहीन पशुओं की तरह सहज ही समझते हैं, इनके कारण वे नष्‍ट हो जाते हैं।</verse>
				<verse number="11">धिक्‍कार इन लोगों को! ये काइन के मार्ग पर चल रहे हैं। ये तुच्‍छ लाभ के लिए बिलआम की तरह भटक गये और कोरह की तरह विद्रोह करने के कारण विनष्‍ट हो गये हैं।</verse>
				<verse number="12">ये आपके प्रीति-भोजों के लिए कलंक-जैसे हैं, जहाँ वे बिना किसी श्रद्धा के खाते-पीते हैं। ये अपने ही भरण-पोषण को ध्‍यान में रखते हैं। ये पवन द्वारा उड़ाये हुए जलहीन बादल हैं। ये ऐसे वृक्ष हैं, जो फसल के समय पर फल नहीं देते, जो दो बार मर चुके हैं और जड़ से उखाड़े गये हैं।</verse>
				<verse number="13">ये समुद्र की उद्दाम लहरें हैं, जो अपनी लज्‍जाजनक वासनाओं का फेन उछालती हैं। ये उल्‍काओं के सदृश हैं। इनके लिए गहरा अन्‍धकार अनन्‍त काल तक रख छोड़ा गया है।</verse>
				<verse number="14">आदम की सातवीं पीढ़ी में हनोक ने इन लोगों के विषय में यह कहते हुए भविष्‍यवाणी की, “देखो, प्रभु अपने सहस्रों पवित्र दूतों के साथ आ कर</verse>
				<verse number="15">सभी मनुष्‍यों का न्‍याय करेगा। विधर्मियों ने जितने कुकर्म किये और धर्मद्रोही पापियों ने प्रभु के विरुद्ध जितने दुर्वचन बोले हैं, प्रभु उन सब बातों के लिए हर एक को दोषी ठहरायेगा।”</verse>
				<verse number="16">ये वे लोग हैं जो कुड़बुड़ाते और अपना भाग्‍य कोसते रहते हैं, अपनी दुर्वासनाओं के अनुसार आचरण करते, डींग मारते और लाभ के लिए खुशामद करते हैं।</verse>
				<verse number="17">प्रिय भाइयों एवं बहिनो! आप लोग हमारे प्रभु येशु मसीह के प्रेरितों की भविष्‍यवाणियाँ याद रखें।</verse>
				<verse number="18">उन्‍होंने आप से यह कहा है, “अन्‍तिम समय में उपहास करने वाले नास्‍तिक प्रकट होंगे, जो अपनी अधर्मपूर्ण वासनाओं के अनुरूप आचरण करेंगे।”</verse>
				<verse number="19">ये व्यक्‍ति आप लोगों में फूट डालते हैं। ये संसारी मनुष्‍य हैं और आत्‍मा से वंचित हैं।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु प्रिय भाइयो और बहिनो! आप अपने परमपावन विश्‍वास की नींव पर अपने जीवन का निर्माण करें। पवित्र आत्‍मा में प्रार्थना करते रहें।</verse>
				<verse number="21">परमेश्‍वर के प्रेम में सुदृढ़ बने रहें और हमारे प्रभु येशु मसीह की दया की आशा करें जो शाश्‍वत् जीवन की ओर ले जाती है।</verse>
				<verse number="22">कुछ लोगों का विश्‍वास दृढ़ नहीं है। उन पर दया करें।</verse>
				<verse number="23">कुछ लोगों को आग में से निकाल कर उनकी रक्षा करें। किंतु कुछ लोगों पर दया करते समय आप सतर्क रहें और विषय-वासना से दूषित उनके वस्‍त्र से भी घृणा करें ।</verse>
				<verse number="24">जो आप को पतन से सुरक्षित रखने में और आप को दोषरहित और आनन्‍दित बना कर अपनी महिमा में प्रस्‍तुत करने में समर्थ है,</verse>
				<verse number="25">जो हमें हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा मुक्‍ति प्रदान करता है, उसी एकमात्र परमेश्‍वर को अनादि काल से, अभी और युग-युगान्‍तर तक महिमा, प्रताप, सामर्थ्य और अधिकार प्राप्‍त हो! आमेन!</verse>
			</chapter>
		</book>
		<book number="66">
			<chapter number="1">
				<verse number="1">यह येशु मसीह का प्रकाशन है। यह उन्‍हें परमेश्‍वर की ओर से प्राप्‍त हुआ जिससे वह अपने सेवकों को निकट भविष्‍य में होने वाली घटनाएँ दिखायें। उन्‍होंने अपने दूत को भेज कर इस प्रकाशन का ज्ञान अपने सेवक योहन को कराया।</verse>
				<verse number="2">योहन अनुप्रमाणित करते हैं कि उन्‍होंने जो कुछ देखा, वह परमेश्‍वर का वचन और येशु मसीह की साक्षी है।</verse>
				<verse number="3">धन्‍य है, वह जो इस नबूबत को पढ़ कर सुनाता है और धन्‍य हैं वे, जो इसके शब्‍द सुनते हैं और इस में लिखी हुई बातों का ध्‍यान रखते हैं; क्‍योंकि वह समय निकट आ गया है!</verse>
				<verse number="4">आसिया की सात कलीसियाओं को योहन का सन्‍देश। जो है, जो था और जो आनेवाला है, उसकी ओर से, उसके सिंहासन के सामने उपस्‍थित रहनेवाली सात आत्‍माओं</verse>
				<verse number="5">और येशु मसीह की ओर से आप लोगों को अनुग्रह और शान्‍ति प्राप्‍त हो! मसीह विश्‍वसनीय साक्षी, पुनर्जीवित मृतकों में से पहलौठे और पृथ्‍वी के राजाओं के अधिराज हैं। वह हम से प्रेम करते हैं। उन्‍होंने अपने रक्‍त से हमें पापों से मुक्‍त किया</verse>
				<verse number="6">और अपने पिता परमेश्‍वर के लिए हमें पुरोहितों का राजवंश बनाया । उनकी महिमा और उनका सामर्थ्य युग-युगों तक बना रहे! आमेन!</verse>
				<verse number="7">देखो, वही बादलों पर आने वाले हैं। सब लोग उन्‍हें देखेंगे। जिन्‍होंने उन को बेधा, वे भी उन्‍हें देखेंगे और पृथ्‍वी के समस्‍त कुल उन के कारण विलाप करेंगे। यह निश्‍चित है। आमेन!</verse>
				<verse number="8">जो है, जो था और जो आनेवाला है, वही सर्वशक्‍तिमान प्रभु परमेश्‍वर कहता है, “अल्‍फा और ओमेगा मैं हूँ।”</verse>
				<verse number="9">मैं आप लोगों का भाई योहन हूँ और येशु के संकट, राज्‍य तथा धैर्य में आपका सहभागी। परमेश्‍वर का संदेश सुनाने तथा येशु के विषय में साक्षी देने के कारण मैं पतमुस नामक द्वीप में था।</verse>
				<verse number="10">मैं प्रभु-दिवस पर आत्‍मा से आविष्‍ट हो गया और मैंने अपने पीछे तुरही- जैसी वाणी को उच्‍च स्‍वर से यह कहते सुना,</verse>
				<verse number="11">“तुम जो कुछ देख रहे हो, उसे पुस्‍तक में लिखो और उसे सात कलीसियाओं को भेज दो − इफ़िसुस, स्‍मुरना, पिरगमुन, थुआतीरा, सरदीस, फिलदेलफिया, और लौदीकिया को।”</verse>
				<verse number="12">मुझ से कौन बोल रहा है, उसे देखने के लिए मैं मुड़ गया और मुड़ कर मैंने सोने के सात दीपाधार देखे,</verse>
				<verse number="13">और उनके बीच में मानव पुत्र-जैसे एक व्यक्‍ति को। वह पैरों तक लम्‍बा वस्‍त्र पहने था और उसके वक्षस्‍थल पर स्‍वर्ण मेखला बाँधी हुई थी।</verse>
				<verse number="14">उसके सिर के बाल हिम-श्‍वेत ऊन की तरह उजले थे और उसकी आँखें अग्‍नि की तरह धधक रही थीं।</verse>
				<verse number="15">उसके पैर भट्टी में तपाए हुए पीतल की तरह चमक रहे थे और उसकी वाणी समुद्र की तरह गर्जन कर रही थी।</verse>
				<verse number="16">वह अपने दाहिने हाथ में सात तारे धारण किये था। उसके मुख से एक तेज दुधारी तलवार निकल रही थी और उसका मुखमण्‍डल मध्‍याह्‍न के सूर्य की तरह चमक रहा था।</verse>
				<verse number="17">मैं उसे देखते ही मृतक-जैसा उसके चरणों पर गिर पड़ा। उसने मुझ पर अपना दाहिना हाथ रख कर कहा, “मत डरो। प्रथम और अन्‍तिम मैं हूँ।</verse>
				<verse number="18">जीवन का स्रोत मैं हूँ। मैं मर गया था और देखो, मैं युगानुयुग तक जीवित रहूँगा। मृत्‍यु और अधोलोक की कुंजियाँ मेरे पास हैं।</verse>
				<verse number="19">इसलिए तुमने जो कुछ देखा-जो अभी है और जो बाद में होने वाला है -वह सब लिखो।</verse>
				<verse number="20">जिन सात तारों को तुमने मेरे दाहिने हाथ में देखा, उनका और सोने के सात दीपाधारों का रहस्‍य इस प्रकार है: सात तारे सात कलीसियाओं के दूत हैं और सात दीपाधार सात कलीसियाएँ हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="2">
				<verse number="1">“इफिसुस की कलीसिया के दूत को यह लिखो: “जो अपने दाहिने हाथ में सात तारों को धारण किये है और सोने के सात दीपाधारों के बीच घूम रहा है, उसका सन्‍देश इस प्रकार है:</verse>
				<verse number="2">मैं तुम्‍हारे आचरण, तुम्‍हारे परिश्रम और धैर्य से परिचित हूँ। मैं जानता हूँ कि तुम दुष्‍टों को सह नहीं सकते। जो अपने को प्रेरित कहते हैं, किन्‍तु हैं नहीं, तुमने उनकी परीक्षा ली है और उन्‍हें झूठ पाया है।</verse>
				<verse number="3">तुम्‍हारे पास धैर्य है। तुमने मेरे नाम के कारण कष्‍ट सहा है और हार नहीं मानी।</verse>
				<verse number="4">किन्‍तु मुझे तुम से शिकायत यह है कि तुमने मेरे प्रति अपना पहले-जैसा प्रेम छोड़ दिया है।</verse>
				<verse number="5">इस पर विचार करो कि तुम कितने ऊंचे स्‍थान से गिर गये हो। पश्‍चात्ताप करो और पहले-जैसा आचरण करो। पश्‍चात्ताप नहीं करोगे, तो मैं तुम्‍हारे पास आ कर तुम्‍हारा दीपाधार उसके स्‍थान पर से हटा दूँगा।</verse>
				<verse number="6">फिर भी तुम में यह अच्‍छाई है कि मेरे समान तुम भी निकोलास के अनुयायियों के कामों से घृणा करते हो।</verse>
				<verse number="7">“जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्‍मा कलीसियओं से क्‍या कहता है। जो विजय प्राप्‍त करेगा, उसको मैं उस जीवन-वृक्ष का फल खाने के लिए दूंगा जो परमेश्‍वर की स्‍वर्ग-वाटिका के बीच में है।</verse>
				<verse number="8">“स्‍मुरना की कलीसिया के दूत को यह लिखो: “जो प्रथम और अन्‍तिम है, जो मर गया था और पुनर्जीवित हो गया है, उसका सन्‍देश इस प्रकार है:</verse>
				<verse number="9">मैं तुम्‍हारे संकट और दरिद्रता से परिचित हूँ। फिर भी तुम धनी हो; और मैं यह भी जानता हूँ कि वे लोग तुम्‍हारी कितनी बदनामी करते हैं जो अपने को “यहूदा-वासी” कहते हैं, किन्‍तु जो यहूदा के नहीं, बल्‍कि शैतान के सभागृह के सदस्‍य हैं।</verse>
				<verse number="10">तुम्‍हें जो कष्‍ट भोगना होगा, उस से मत डरो। शैतान तुम्‍हारी परीक्षा लेने के उद्देश्‍य से तुम लोगों में से कुछ को क़ैद में डाल देगा और तुम लोग दस दिनों तक संकट में पड़े रहोगे। तुम मृत्‍यु तक विश्‍वस्‍त बने रहो और मैं तुम्‍हें जीवन का मुकुट प्रदान करूँगा।</verse>
				<verse number="11">“जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्‍मा कलीसियाओं से क्‍या कहता है। जो विजय प्राप्‍त करेगा, उसको द्वितीय मृत्‍यु से कोई हानि नहीं होगी।</verse>
				<verse number="12">“पिरगमुन की कलीसिया के दूत को यह लिखो: “जिसके पास तेज दुधारी तलवार है, उसका सन्‍देश इस प्रकार है:</verse>
				<verse number="13">मैं जानता हूँ कि तुम्‍हारा निवास कहाँ है- वह उस स्‍थान में है, जहाँ शैतान की गद्दी है। फिर भी तुम मेरा नाम दृढ़ बनाये रखते हो और तुमने उन दिनों भी मुझ में अपना विश्‍वास नहीं त्‍यागा, जब मेरा विश्‍वस्‍त साक्षी अन्‍तिपास तुम्‍हारे नगर में, जो शैतान का निवास स्‍थान है, मारा गया।</verse>
				<verse number="14">किन्‍तु मुझे तुम से कुछ शिकायतें हैं। तुम्‍हारे बीच कुछ ऐसे लोग रहते हैं, जो बिलआम की शिक्षा को मानते हैं। बिलआम ने बालाक को सिखाया कि वह इस्राएलियों को पथभ्रष्‍ट करे, जिससे वे मूर्तियाँ को अर्पित मांस खायें और व्‍यभिचार करें।</verse>
				<verse number="15">तुम्‍हारे बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो निकोलास के अनुयायियों की शिक्षा मानते हैं।</verse>
				<verse number="16">इसलिए पश्‍चात्ताप करो; नहीं तो मैं शीघ्र ही तुम्‍हारे पास आऊंगा और अपने मुख की तलवार से उन लोगों से युद्ध करूँगा।</verse>
				<verse number="17">“जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्‍मा कलीसियाओं से क्‍या कहता है। जो विजय प्राप्‍त करेगा, उसको मैं थोड़ा-सा गुप्‍त “मन्ना” और अनुग्रह का प्रतीक श्‍वेत पत्‍थर प्रदान करूँगा। उस पत्‍थर पर एक नया नाम अंकित होगा, जिसको पानेवाले के अतिरिक्‍त और कोई नहीं जानता।</verse>
				<verse number="18">“थुआतीरा की कलीसिया के दूत को यह लिखो: “जिसकी आँखें अग्‍नि की तरह धधकती हैं और जिसके पैर पीतल की तरह चमकते हैं, उस परमेश्‍वर-पुत्र का सन्‍देश इस प्रकार है:</verse>
				<verse number="19">मैं तुम्‍हारे आचरण, तुम्‍हारे प्रेम, तुम्‍हारे विश्‍वास, तुम्‍हारी धर्मसेवा और तुम्‍हारे धैर्य से परिचित हूँ। मैं जानता हूँ कि तुम्‍हारे ये पिछले कार्य तुम्‍हारे पहले के कार्यों से बढ़कर हैं।</verse>
				<verse number="20">किन्‍तु मुझे तुम से यह शिकायत है कि तुम उस स्‍त्री ईजेबेल को अपने बीच रहने देते हो। वह अपने को नबिया कहती है और अपनी शिक्षा द्वारा मेरे सेवकों को व्‍यभिचार करने और मूर्तियों को अर्पित मांस खाने के लिए बहकाती है।</verse>
				<verse number="21">मैंने उसे पश्‍चात्ताप करने का समय दिया, किन्‍तु वह अपने व्‍यभिचार के लिए पश्‍चात्ताप करना नहीं चाहती।</verse>
				<verse number="22">देखो, मैं उसे रोग-शय्‍या पर पटक दूँगा और यदि उसके साथ व्‍यभिचार करनेवाले उसके कर्मों से विमुख नहीं होंगे, तो मैं उन पर घोर विपत्ति ढाऊंगा।</verse>
				<verse number="23">मैं उसकी सन्‍तति का संहार करूंगा और सब कलीसियाएँ यह जान जायेंगी कि मैं वह हूँ, जो मन और ह्रदय की थाह लेता है और मैं तुम में से हर एक को उसके कर्मों का फल दूँगा।</verse>
				<verse number="24">थुआतीरा के शेष लोगों से, जो इस शिक्षा को नहीं मानते और शैतान के तथा-कथित गहरे भेदों को नहीं जानते, उन सब से मैं यह कहता हूँ: मैं तुम लोगों पर कोई नया बोझ नहीं डालूँगा।</verse>
				<verse number="25">जो शिक्षा तुम्‍हारे पास है, उस पर मेरे आने तक दृढ़ बने रहो।</verse>
				<verse number="26">“जो विजय प्राप्‍त करेगा, और अन्‍त तक मेरे कार्यों को पूरा करता रहेगा, मैं उसे राष्‍ट्रों पर वह अधिकार प्रदान करूँगा,</verse>
				<verse number="27">जिसे मेरे पिता ने मुझे प्रदान किया है। वह लोह-दण्‍ड से राष्‍ट्रों पर शासन करेगा और उन्‍हें मिट्टी के पात्रों की तरह चकनाचूर कर देगा और मैं उस विजयी को प्रभात का तारा प्रदान करूँगा।</verse>
				<verse number="28"></verse>
				<verse number="29">जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्‍मा कलीसियाओं से क्‍या कहता है।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="3">
				<verse number="1">“सरदीस की कलीसिया के दूत को यह लिखो: “जो परमेश्‍वर की सातों आत्‍माओं को और सातों तारों को धारण किये है, उसका सन्‍देश इस प्रकार है: मैं तुम्‍हारे आचरण से परिचित हूँ। लोग तुम्‍हें जीवित मानते हैं, किन्‍तु तुम तो मर चुके हो।</verse>
				<verse number="2">जागो! तुम में जो जीवन शेष है और बुझने-बुझने को है, उस में प्राण डालो। मैंने तुम्‍हारे आचरण को अपने परमेश्‍वर की दृष्‍टि में अपूर्ण पाया है।</verse>
				<verse number="3">तुम ने जो शिक्षा स्‍वीकार की और सुनी, उसे याद रखो, उसका पालन करो और पश्‍चात्ताप करो। यदि तुम नहीं जागोगे, तो मैं चोर की तरह आऊंगा और तुम्‍हें मालूम नहीं है कि मैं किस घड़ी तुम्‍हारे पास आ जाऊंगा।</verse>
				<verse number="4">सरदीस नगर में तुम्‍हारे यहाँ कुछ ऐसे व्यक्‍ति भी हैं, जिन्‍होंने अपने वस्‍त्रों को दूषित नहीं किया है। वे उजले वस्‍त्र पहन कर मेरे साथ टहलेंगे, क्‍योंकि वे इसके योग्‍य हैं।</verse>
				<verse number="5">“यदि तुम विजय प्राप्‍त करोगे तो तुम भी उनके समान उजले वस्‍त्र पहनोगे। मैं जीवन-ग्रन्‍थ में से तुम्‍हारा नाम नहीं मिटाऊंगा, बल्‍कि अपने पिता और उसके स्‍वर्गदूतों के सामने तुम्‍हारा नाम स्‍वीकार करूंगा।</verse>
				<verse number="6">जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्‍मा कलीसियाओं से क्‍या कहता है।</verse>
				<verse number="7">“फ़िलदेलफिया की कलीसिया के दूत को यह लिखो: “जो पवित्र और सच्‍चा है, जिसके पास दाऊद की कुंजी है, जिसके खोलने पर कोई नहीं बन्‍द कर सकता और जिसके बन्‍द करने पर कोई नहीं खोल सकता, उसका सन्‍देश इस प्रकार है:</verse>
				<verse number="8">“मैं तुम्‍हारे आचरण से परिचित हूँ। मैंने तुम्‍हारे लिए एक द्वार खोला, जिसे कोई नहीं बन्‍द कर सकता। तुम्‍हारी शक्‍ति सीमित है, फिर भी तुम ने मेरी शिक्षा का पालन किया और मेरा नाम अस्‍वीकार नहीं किया है।</verse>
				<verse number="9">देखो, शैतान के सभागृह के उन सदस्‍यों को, जो अपने को यहूदा-वासी कहते हैं, किन्‍तु यहूदा के नहीं हैं और झूठ बोलते हैं, मैं उनको बाध्‍य करूँगा कि वे आ कर तुम्‍हारे चरणों पर गिरें और यह जानें कि मैं तुम से प्रेम करता हूँ।</verse>
				<verse number="10">तुम मेरे आदेशानुसार दृढ़ बने रहे, इसलिए मैं भी तुम्‍हें उस परीक्षा के समय सुरक्षित रखूँगा, जो समस्‍त निवासियों के विश्‍वास को परखेगी।</verse>
				<verse number="11">मैं शीघ्र ही आने वाला हूँ। जो शिक्षा तुम्‍हारे पास है, उस पर दृढ़ बने रहो, जिससे कोई तुम को तुम्‍हारे मुकुट से वंचित न करे।</verse>
				<verse number="12">“यदि तुम विजय प्राप्‍त करोगे तो मैं तुम को अपने परमेश्‍वर के मन्‍दिर का स्‍तम्‍भ बनाऊंगा। वह फिर कभी उसके बाहर नहीं जायेगा। मैं अपने परमेश्‍वर का नाम, अपने परमेश्‍वर के नगर, उस नवीन यरूशलेम का नाम, जो मेरे परमेश्‍वर के यहाँ से स्‍वर्ग से उतरने वाला है और अपना नया नाम भी उस पर अंकित करूँगा।</verse>
				<verse number="13">जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्‍मा कलीसियाओं से क्‍या कहता है।</verse>
				<verse number="14">“लौदीकिया की कलीसिया के दूत को यह लिखो: “जो ‘आमेन’ है, जो विश्‍वस्‍त तथा सच्‍चा साक्षी एवं परमेश्‍वर की सृष्‍टि का मूलस्रोत है, उसका सन्‍देश इस प्रकार है:</verse>
				<verse number="15">मैं तुम्‍हारे आचरण से परिचित हूँ। तुम न ठण्‍डे हो न गर्म। कितना अच्‍छा होता कि तुम ठण्‍डे या गर्म होते!</verse>
				<verse number="16">लेकिन तुम न तो गर्म हो और न ठण्‍डे, बल्‍कि कुनकुने हो, इसलिए मैं तुम को अपने मुख से उगल दूँगा।</verse>
				<verse number="17">तुम यह कहते हो, ‘मैं धनी हूँ, मैं समृद्ध हो गया, मुझे किसी बात की कमी नहीं’, और तुम यह नहीं समझते कि तुम अभागे हो, दयनीय हो, दरिद्र, अन्‍धे और नंगे हो।</verse>
				<verse number="18">मेरी बात मानो। मुझ से आग में तपाया हुआ सोना खरीद कर धनी हो जाओ; उजले वस्‍त्र खरीद कर पहन लो और अपने नंगेपन की लज्‍जा ढक लो; अंजन खरीद कर आंखों पर लगाओ, जिससे तुम देख सको।</verse>
				<verse number="19">मैं जिन से प्रेम करता हूँ, उन्‍हें डाँटता और दण्‍डित करता हूँ। इसलिए उत्‍साही बनो और पश्‍चात्ताप करो।</verse>
				<verse number="20">मैं द्वार के सामने खड़ा हो कर खटखटाता हूँ। यदि तुम मेरी वाणी सुन कर द्वार खोलोगे, तो मैं तुम्‍हारे पास भीतर आ कर तुम्‍हारे साथ भोजन करूँगा और तुम मेरे साथ।</verse>
				<verse number="21">“जो विजय प्राप्‍त करता है, उसको मैं उसी तरह अपने साथ अपने सिंहासन पर विराजमान होने का अधिकार दूँगा, जिस तरह मैं विजय प्राप्‍त कर अपने पिता के साथ उसके सिंहासन पर विराजमन हूँ।</verse>
				<verse number="22">जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्‍मा कलीसियाओं से क्‍या कहता है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="4">
				<verse number="1">इसके बाद मैने एक दिव्‍य दृश्‍य देखा। मैंने देखा कि स्‍वर्ग में एक द्वार खुला है और वह तुरही-जैसी वाणी, जिसे मैंने पहले अपने से बातें करते सुना था, बोल रही है: “यहाँ, ऊपर आओ। मैं तुम्‍हें दिखाऊंगा कि इसके पश्‍चात क्‍या होने वाला है।”</verse>
				<verse number="2">मैं तुरन्‍त आत्‍मा से आविष्‍ट हो गया। मैंने देखा कि स्‍वर्ग में एक सिंहासन रखा हुआ है और उस पर कोई विराजमान है,</verse>
				<verse number="3">जिसका रूप-रंग सूर्यकान्‍त एवं रुधिराख्‍य के सदृश है और सिंहासन के चारों ओर मरकतमणि-जैसा एक आभा-मण्‍डल है।</verse>
				<verse number="4">सिंहासन के चारों ओर चौबीस धर्मवृद्ध विराजमान हैं। वे उजले वस्‍त्र पहने हैं और उनके सिर पर सोने के मुकुट हैं।</verse>
				<verse number="5">सिंहासन में से बिजलियाँ, वाणियाँ और मेघगर्जन निकल रहे हैं। सिंहासन के सामने सात अग्‍निदीप जल रहे हैं; वे परमेश्‍वर की सात आत्‍माएँ हैं।</verse>
				<verse number="6">सिंहासन के आसपास का फर्श मानो स्‍फटिक-सदृश पारदर्शी समुद्र है। सिंहासन के मध्‍य और सिंहासन के चारों ओर चार प्राणी हैं, जिनके आगे और पीछे आंखें ही आंखें हैं।</verse>
				<verse number="7">पहला प्राणी सिंह के सदृश है ओर दूसरा प्राणी सांड़ के सदृश। तीसरे प्राणी का चेहरा मनुष्‍य-जैसा है और चौथा प्राणी उड़ने वाले गरुड़ के सदृश है।</verse>
				<verse number="8">चारों प्राणियों के छह-छह पंख हैं; वे भीतर-बाहर आँखों से भरे हुए हैं और रात-दिन निरन्‍तर यह कहते रहते हैं। “पवित्र, पवित्र, पवित्र सर्वशक्‍तिमान प्रभु परमेश्‍वर! जो था, जो है और जो आनेवाला है।”</verse>
				<verse number="9">जब-जब प्राणी सिंहासन पर विराजमान, युग-युगों तक जीवित रहने वाले को महिमा, सम्‍मान और धन्‍यवाद देते हैं,</verse>
				<verse number="10">तब-तब चौबीस धर्मवृद्ध सिंहासन पर विराजमान को दण्‍डवत करते हैं, युग-युगों तक जीवित रहने वाले की आराधना करते और यह कहते हुए सिंहासन के सामने अपने मुकुट डाल देते हैं:</verse>
				<verse number="11">“हमारे प्रभु परमेश्‍वर! तू महिमा, सम्‍मान और सामर्थ्य का अधिकारी है; क्‍योंकि तूने समस्‍त विश्‍व की सृष्‍टि की। तेरी ही इच्‍छा से वह अस्‍तित्‍व में आया और उसकी सृष्‍टि हुई है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="5">
				<verse number="1">इसके बाद मैंने देखा कि जो सिंहासन पर विराजमान है, उसके दाहिने हाथ में एक लपेटी हुई पुस्‍तक है, जिस पर दोनों ओर लिखा हुआ है और जिसे सात मोहरें लगा कर बन्‍द कर दिया गया है।</verse>
				<verse number="2">और मैंने एक शक्‍तिशाली स्‍वर्गदूत को देखा, जो ऊंचे स्‍वर से पुकार रहा था, “पुस्‍तक खोलने और उसकी मोहरें तोड़ने योग्‍य कौन है?”</verse>
				<verse number="3">किन्‍तु स्‍वर्ग में, पृथ्‍वी पर या पृथ्‍वी के नीचे कोई ऐसा व्यक्‍ति नहीं मिला, जो पुस्‍तक खोलने या पढ़ने में समर्थ हो।</verse>
				<verse number="4">मैं फूट-फूट कर रोने लगा, क्‍योंकि पुस्‍तक खोलने या पढ़ने योग्‍य कोई नहीं मिला था।</verse>
				<verse number="5">इस पर धर्मवृद्धों में से एक ने मुझ से कहा, “मत रोओ! देखो, वह, जो यहूदा कुल का सिंह है, जो दाऊद का श्रेष्‍ठ वंशज है, वह विजयी हुआ है। वह पुस्‍तक और उसकी सात मोहरें खोलने योग्‍य है।”</verse>
				<verse number="6">तब मैंने सिंहासन के पास के चार प्राणियों और धर्मवृद्धों के बीच खड़े एक मेमने को देखा। वह मानो वध किया हुआ मेमना था। उसके सात सींग और सात नेत्र थे − ये परमेश्‍वर की सात आत्‍माएं हैं, जिन्‍हें परमेश्‍वर ने सारी पृथ्‍वी पर भेजा है।</verse>
				<verse number="7">तब मेमने ने पास आ कर सिंहासन पर बैठने वाले के दाहिने हाथ से पुस्‍तक ली।</verse>
				<verse number="8">जब मेमना पुस्‍तक ले चुका, तब चार प्राणी तथा चौबीस धर्मवृद्ध मेमने के सामने गिर पड़े। प्रत्‍येक धर्मवृद्ध के हाथ में वीणा थी और धूप से भरे स्‍वर्ण पात्र भी-ये सन्‍तों की प्रार्थनाएँ हैं।</verse>
				<verse number="9">वे यह कहते हुए एक नया गीत गा रहे थे: “तू पुस्‍तक ग्रहण कर उसकी मोहरें खोलने योग्‍य है, क्‍योंकि तू वध किया गया था। और तूने अपना रक्‍त बहा कर परमेश्‍वर के लिए प्रत्‍येक कुल, भाषा, प्रजाति और राष्‍ट्र से मनुष्‍यों को ख़रीद लिया।</verse>
				<verse number="10">तूने उन्‍हें हमारे परमेश्‍वर के लिए पुरोहितों का राजवंश बना दिया है और वे पृथ्‍वी पर राज्‍य करेंगे।”</verse>
				<verse number="11">मैंने पुन: देखा, और सिंहासन, प्राणियों और धर्मवृद्धों के चारों ओर खड़े बहुत-से स्‍वर्गदूतों की आवाज सुनी − उनकी संख्‍या लाखों और करोड़ों में थी।</verse>
				<verse number="12">वे ऊंचे स्‍वर से कह रहे थे: “बलि किया हुआ मेमना सामर्थ्य, वैभव, प्रज्ञ, शक्‍ति, सम्‍मान, महिमा तथा स्‍तुति का अधिकारी है।”</verse>
				<verse number="13">तब मैंने समस्‍त सृष्‍टि को-आकाश में और पृथ्‍वी पर और पृथ्‍वी कि नीचे और समुद्र के अन्‍दर के प्रत्‍येक जीव को-यह कहते सुना: “सिंहासन पर विराजमान को तथा मेमने को युगानुयुग स्‍तुति, सम्‍मान, महिमा तथा सामर्थ्य!”</verse>
				<verse number="14">और चार प्राणी बोले, “आमेन” और धर्मवृद्धों के बल गिर कर वंदना की।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="6">
				<verse number="1">मैंने देखा कि मेमने ने उन सात मोहरों में से पहली मोहर खोली। उस समय मैंने चार प्राणियों में से एक को मेघगर्जन जैसे स्‍वर में यह कहते सुना: “आओ!”</verse>
				<verse number="2">और मेरी आँखों के सामने एक सफ़ेद घोड़ा दिखाई पड़ा। जो उस पर सवार था, उसके हाथ में धनुष था। उसे एक मुकुट दिया गया और वह विजयी की तरह विजय-यात्रा के लिए निकल पड़ा।</verse>
				<verse number="3">जब मेमने ने दूसरी मोहर खोली, तो मैंने दूसरे प्राणी को यह कहते सुना: “आओ!”</verse>
				<verse number="4">और एक दूसरा घोड़ा प्रकट हुआ। वह लाल था और जो उस पर सवार था, उसे पृथ्‍वी पर से शान्‍ति उठा देने का अधिकार प्रदान किया गया, जिससे मनुष्‍य एक दूसरे का संहार करें। उसे एक बड़ी तलवार दी गयी।</verse>
				<verse number="5">जब मेमने ने तीसरी मोहर खोली, तो मैंने तीसरे प्राणी को यह कहते सुना: “आओ!” और मेरी आँखों के सामने एक काला घोड़ा दिखाई पड़ा। जो उस पर सवार था, उसके हाथ में तराजू था।</verse>
				<verse number="6">और चार प्राणियों के बीच मुझे मानो एक वाणी यह कहते हुए सुनाई पड़ी: “दिन भर की मज़दूरी के मूल्‍य में मात्र एक किलो गेहूं अथवा मात्र तीन किलो जौ! किन्‍तु जैतून के तेल और दाखरस का दाम मत बढ़ाना।”</verse>
				<verse number="7">जब मेमने ने चौथी मोहर खोली, तो मैंने चौथे प्राणी को यह कहते सुना: “आओ!”</verse>
				<verse number="8">और मेरी आँखों के सामने एक पीला घोड़ा दिखाई पड़ा। जो उस पर सवार था, उसका नाम था मृत्‍यु और उसके पीछे-पीछे अधोलोक आ रहा था। उन्‍हें पृथ्‍वी के चौथाई भाग पर अधिकार प्रदान किया गया, जिससे वे तलवार, अकाल, महामारी और पृथ्‍वी के वन-पशुओं द्वारा संहार करें।</verse>
				<verse number="9">जब मेमने ने पाँचवीं मोहर खोली, तो मैंने वेदी के नीचे उन लोगों की आत्‍माओं को देखा, जो परमेश्‍वर के वचन के विषय में साक्षी देने के कारण मारे गये थे।</verse>
				<verse number="10">वे ऊंचे स्‍वर में यह कहते हुए पुकार रहे थे: “परमपावन एवं सत्‍यप्रतिज्ञ स्‍वामी! आप न्‍याय करने में और पृथ्‍वी के निवासियों को हमारे रक्‍त का बदला चुकाने में कब तक देर करेंगे?”</verse>
				<verse number="11">उन में प्रत्‍येक को एक उजला वस्‍त्र दिया गया और उन से थोड़ा समय और धैर्य रखने को कहा गया, जब तक उनके साथी-सेवकों एवं भाई-बहिनों की संख्‍या पूरी न हो जाए, जो उनके समान मारे जानेवाले थे।</verse>
				<verse number="12">मैं देखता रहा: मेमने ने छठी मोहर खोली और एक भारी भूकम्‍प हुआ। सूर्य कम्‍बल की तरह काला हो उठा और पूरा चंद्रमा रक्‍त की तरह लाल।</verse>
				<verse number="13">आकाश के तारे पृथ्‍वी पर गिर पड़े, जैसे आँधी से हिलाए जाने पर अंजीर का पेड़ अपने कच्‍चे फल झाड़ देता है।</verse>
				<verse number="14">आकाश विलीन हो गया, मानो किसी ने कागज के पुलिन्‍दे को लपेट लिया हो। सभी पर्वत और द्वीप अपने-अपने स्‍थान से हटा दिये गये।</verse>
				<verse number="15">पृथ्‍वी के राजा, सामन्‍त, सेनापति, धनवान और शक्‍तिशाली लोग, दास और स्‍वतन्‍त्र व्यक्‍ति-सब-के-सब पहाड़ों की गुफाओं और चट्टानों में छिप गये</verse>
				<verse number="16">और वे पहाड़ों और चट्टानों से बोल उठे: “हम पर गिर पड़ो और सिंहासन पर विराजमान की दृष्‍टि से और मेमने के क्रोध से हमें छिपा लो।”</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि उन दोनों के क्रोध का महादिवस आ गया है। अब कौन टिक सकेगा?</verse>
			</chapter>
			<chapter number="7">
				<verse number="1">इसके बाद मैंने पृथ्‍वी के चार कोनों पर चार स्‍वर्गदूतों को खड़ा देखा। वे पृथ्‍वी के चारों पवनों को रोक रहे थे, जिसके फलस्‍वरूप कोई भी पवन न पृथ्‍वी पर बह रहा था, न समुद्र पर और न किसी वृक्ष पर ही।</verse>
				<verse number="2">मैंने एक अन्‍य दूत को पूर्व से ऊपर उठते देखा। जीवन्‍त परमेश्‍वर की मुहर उसके पास थी और उसने उन चार दूतों से, जिन्‍हें पृथ्‍वी और समुद्र को उजाड़ने का अधिकार मिला था, पुकार कर कहा,</verse>
				<verse number="3">“जब तक हम अपने परमेश्‍वर के सेवकों के मस्‍तक पर मुहर न लगायें, तब तक तुम न तो पृथ्‍वी को उजाड़ना, न समुद्र को और न वृक्षों को।”</verse>
				<verse number="4">और मैंने मुहर लगे लोगों की संख्‍या सुनी − यह एक लाख चौवालीस हजार थी और वे इस्राएलियों के सभी कुलों में से थे:</verse>
				<verse number="5">यहूदा-कुल के बारह हजार मुहर लगे लोग, रूबेन-कुल के बारह हजार, गाद-कुल के बारह हजार,</verse>
				<verse number="6">आशेर-कुल के बारह हजार, नफ्‍ताली-कुल के बारह हजार, मनश्‍शे-कुल के बारह हजार,</verse>
				<verse number="7">शिमोन-कुल के बारह हजार, लेवी-कुल के बारह हजार, इस्‍साकार-कुल के बारह हजार,</verse>
				<verse number="8">जबूलून-कुल के बारह हजार, यूसूफ-कुल के बारह हजार, और बिन्‍यामिन-कुल के बारह हजार मुहर लगे लोग।</verse>
				<verse number="9">इसके बाद मैंने सभी राष्‍ट्रों, कुलों, प्रजातियों और भाषाओं का एक ऐसा विशाल जनसमूह देखा, जिसकी गिनती कोई भी नहीं कर सकता था। वे उजले वस्‍त्र पहने तथा हाथ में खजूर की डालियाँ लिये सिंहासन तथा मेमने के सामने खड़े थे</verse>
				<verse number="10">और ऊंचे स्‍वर से पुकार-पुकार कर कह रहे थे: “सिंहासन पर विराजमान हमारे परमेश्‍वर और मेमने की जय!”</verse>
				<verse number="11">तब सिंहासन, धर्मवृद्धों और चार प्राणियों के चारों ओर सब स्‍वर्गदूत खड़े हो गये। वे सब-के-सब सिंहासन के सामने मुँह के बल गिर पड़े और उन्‍होंने यह कहते हुए परमेश्‍वर की आराधना की:</verse>
				<verse number="12">“आमेन! हमारे परमेश्‍वर को युगानुयुग तक स्‍तुति, महिमा, प्रज्ञ, धन्‍यवाद, सम्‍मान, सामर्थ्य और शक्‍ति! आमेन!”</verse>
				<verse number="13">धर्मवृद्धों में से एक ने मुझ से पूछा, “ये उजले वस्‍त्र पहने कौन हैं और कहाँ से आये हैं?”</verse>
				<verse number="14">मैंने उत्तर दिया, “महोदय, आप ही जानते हैं”, और उसने मुझसे कहा, “ये वे लोग हैं, जो महासंकट में से निकल कर आये हैं। इन्‍होंने मेमने के रक्‍त में अपने वस्‍त्र धो कर उजले कर लिये हैं।</verse>
				<verse number="15">इसलिए ये परमेश्‍वर के सिंहासन के सामने खड़े रहते और रात-दिन उसके मन्‍दिर में उसकी सेवा करते हैं। जो सिंहासन पर विराजमान है, वह इन पर अपनी छत्रछाया करेगा।</verse>
				<verse number="16">इन्‍हें फिर कभी न तो भूख लगेगी और न प्‍यास, इन्‍हें न तो धूप से कष्‍ट होगा और न किसी प्रकार के ताप से;</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि सिहासन के सामने विद्यमान मेमना इनका चरवाहा होगा और इन्‍हें संजीवन जल के स्रोतों के पास ले जाएगा। और परमेश्‍वर इनकी आंखों से सब आँसू पोंछ डालेगा।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="8">
				<verse number="1">जब मेमने ने सातवीं मोहर खोली, तब लगभग आधे घण्‍टे तक स्‍वर्ग में सन्नाटा छाया रहा।</verse>
				<verse number="2">इसके बाद मैंने देखा कि उन सात स्‍वर्गदूतों को, जो परमेश्‍वर के सामने खड़े रहते हैं, सात तुरहियाँ दी जा रही हैं।</verse>
				<verse number="3">तब तक दूसरा स्‍वर्गदूत, सोने का धूपदान लिये आया, और वेदी के सामने खड़ा हो गया। उसे बहुत-सा धूप दिया गया, जिससे वह उसे सब सन्‍तों की प्रार्थनाओं के साथ सिंहासन के सामनेवाली स्‍वर्ण वेदी पर चढ़ाये।</verse>
				<verse number="4">और स्‍वर्गदूत के हाथ से धूप का धूआँ, सन्‍तों की प्रार्थनाओं के साथ, ऊपर उठा और परमेश्‍वर के सम्‍मुख पहुँचा।</verse>
				<verse number="5">इसके बाद स्‍वर्गदूत ने धूपदान ले कर उसे वेदी की आग से भरा और पृथ्‍वी पर फेंक दिया। इस पर मेघगर्जन, वाणियाँ और बिजलियाँ उत्‍पन्न हुई और भूकम्‍प हुआ।</verse>
				<verse number="6">वे सात स्‍वर्गगदूत, जिनके पास सात तुरहियाँ थीं, अपनी-अपनी तुरही बजाने को तैयार हुए।</verse>
				<verse number="7">पहले ने तुरही बजायी। इस पर रक्‍त से मिश्रित ओले एवं आग उत्‍पन्न हुई और पृथ्‍वी पर डाली गयी। एक तिहाई पृथ्‍वी भस्‍म हो गयी, एक तिहाई वृक्ष भस्‍म हो गये और सारी हरी घास भस्‍म हो गयी ।</verse>
				<verse number="8">दूसरे स्‍वर्गदूत ने तुरही बजायी। इस पर मानो अग्‍नि से प्रज्‍वलित एक विशाल पर्वत समुद्र में फेंका गया। एक तिहाई समुद्र रक्‍त बन गया,</verse>
				<verse number="9">समुद्र के एक तिहाई सृष्‍ट प्राणी मर गये और एक तिहाई जलयान नष्‍ट हो गये।</verse>
				<verse number="10">तीसरे स्‍वर्गदूत ने तुरही बजायी। इस पर मशाल की तरह जलता हुआ एक विशाल नक्षत्र आकाश से गिर पड़ा। वह एक तिहाई नदियों पर और जलस्रोतों पर गिरा।</verse>
				<verse number="11">नक्षत्र का नाम “नागदौना” है। एक तिहाई जल नागदौना के सदृश कड़वा हो गया और बहुत-से लोग मर गये, क्‍योंकि जल कड़वा हो गया था।</verse>
				<verse number="12">चौथे स्‍वर्गदूत ने तुरही बजायी। इस पर एक तिहाई सूर्य, एक तिहाई चन्‍द्रमा और एक तिहाई नक्षत्रों पर आघात हुआ, जिससे उनका एक तिहाई भाग अन्‍धकारमय हो गया: दिन के एक तिहाई भाग में प्रकाश नहीं होता था और रात की भी यही दशा थी।</verse>
				<verse number="13">मैंने पुन: देखा और मध्‍य आकाश में उड़ने वाले एक गरुड़ को ऊंचे स्‍वर में यह कहते सुना, “धिक्‍कार! धिक्‍कार! धिक्‍कार पृथ्‍वी के निवासियों को उन तुरहियों के निनाद के कारण, जिन्‍हें शेष तीन स्‍वर्गदूत बजाने वाले हैं!”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="9">
				<verse number="1">पाँचवें स्‍वर्गदूत ने तुरही बजायी। मैंने एक तारा देखा, जो आकाश से पृथ्‍वी पर गिरा था, और उसे अगाध गर्त्त के विवर की कुंजी दी गयी।</verse>
				<verse number="2">उसने अगाध गर्त्त का विवर खोला। इस पर विवर में से दूआँ निकला, जो बड़ी भट्टी के धूएँ-जैसा था और विवर के धूएँ से सूर्य और वायुमण्‍डल अन्‍धकारमय हो गया।</verse>
				<verse number="3">उस धूएँ में से टिड्डियाँ पृथ्‍वी पर उतरीं और उन्‍हें पृथ्‍वी के बिच्‍छुओं-जैसी शक्‍ति प्रदान की गयी।</verse>
				<verse number="4">उन्‍हें यह आदेश मिला कि वे घास अथवा किसी पौधे या वृक्ष को हानि नहीं पहुचायें, बल्‍कि केवल उन मनुष्‍यों को, जिनके माथे पर परमेश्‍वर की मुहर नहीं लगी हो।</verse>
				<verse number="5">टिड्डियों को इन लोगों का वध करने की नहीं, बल्‍कि इन्‍हें पाँच महीनों तक पीड़ित करने की अनुमति दी गयी। उनकी ऐसी यन्‍त्रणा थी, जैसी बिच्‍छुओं के डंक मारने से मनुष्‍यों की होती है।</verse>
				<verse number="6">उन दिनों मनुष्‍य मृत्‍यु की खोज करेंगे, किन्‍तु वह उन्‍हें नहीं मिलेगी, वे मरने की अभिलाषा करेंगे, किन्‍तु मृत्‍यु उन से भागती रहेगी।</verse>
				<verse number="7">उन टिड्डियों की आकृति युद्ध के लिए सुसज्‍जित अश्वों-जैसी थी। ऐसा लग रहा था कि उनके सिरों पर स्‍वर्ण मुकुट थे। उनके मुख मनुष्‍यों के मुख-जैसे थे।</verse>
				<verse number="8">उनके केश स्‍त्रियों के केश-जैसे और उनके दाँत सिंहों के दाँतों-जैसे थे।</verse>
				<verse number="9">ऐसा लग रहा था कि उनके कवच लोहे के कवच थे। उनके डैनों की आवाज युद्ध के लिए तेज दौड़नेवाले बहुसंख्‍यक रथों और अश्‍वों की आवाज-जैसी थी।</verse>
				<verse number="10">उनकी पूँछें, जिन में डंक थे, बिच्‍छुओं की पूँछों-जैसी थीं। उनकी पूँछों में मनुष्‍यों को पाँच महीनों तक हानि पहुँचाने का सामर्थ्य था।</verse>
				<verse number="11">उनका एक राजा था, अर्थात अगाध गर्त्त का दूत, जिसका नाम इब्रानी में अबद्दोन है और यूनानी में अप्‍पुलयोन ।</verse>
				<verse number="12">पहली महाविपत्ति अब बीत चुकी है। इसके बाद दो महाविपत्तियाँ और आनेवाली हैं।</verse>
				<verse number="13">छठे स्‍वर्गदूत ने तुरही बजायी। इस पर परमेश्‍वर के सम्‍मुख अवस्‍थित स्‍वर्ण वेदी के चार कोनों में से एक वाणी सुनाई पड़ी।</verse>
				<verse number="14">मैंने उसे तुरहीधारी छठे स्‍वर्गदूत से यह कहते सुना: “महानदी फरात के पास बँधे हुए चार दूतों को खोल दो।”</verse>
				<verse number="15">उन चार दूतों के बन्‍धन खोल दिये गये, जो उसी घड़ी, दिन, महीने और वर्ष के लिए प्रस्‍तुत थे, जब उन्‍हें एक तिहाई मनुष्‍यों का वध करना था।</verse>
				<verse number="16">घुड़सवार सैनिकों की संख्‍या बीस करोड़ थी। मैंने उनकी संख्‍या की घोषणा सुनी।</verse>
				<verse number="17">मुझे उस दृश्‍य में वे घोड़े और उन पर सवार सैनिक इस प्रकार दीख पड़े: सैनिक अग्‍नि-जैसे लाल, धूम्रकान्‍त-जैसे नीले और गन्‍धक-जैसे पीले कवच पहने हुए थे। घोड़ों के सिर सिंहों के सिर-जैसे थे और उनके मुँह से आग, धूआँ और गन्‍धक निकल रही थी।</verse>
				<verse number="18">इन तीन विपत्तियों द्वारा, अर्थात् आग, धूएँ और गन्‍धक द्वारा, जो घोड़ों के मुँह से निकल रही थी, एक तिहाई मनुष्‍यों का वध किया गया।</verse>
				<verse number="19">क्‍योंकि उन घोड़ों का सामर्थ्य उनके मुँह में ही नहीं, उनकी पूँछ में भी था। उनकी पूँछें साँपों के सदृश थीं, जिनके अपने सिर थे और वे उन से भी हानि पहुँचाते थे।</verse>
				<verse number="20">शेष मनुष्‍यों ने-जो इन विपत्तियों द्वारा नहीं मारे गये थे-अपने हाथों के कर्मों के लिए पश्‍चात्ताप नहीं किया। वे भूत-प्रेतों की पूजा करते रहे और सोना, चाँदी, पीतल, पत्‍थर और लकड़ी की उन देवमूर्तियों की भी, जो न तो देख सकती हैं, न सुन और चल सकती हैं।</verse>
				<verse number="21">उन्‍होंने अपने हत्‍याकाण्‍डों, अपने जादू-टोनों, अपने व्‍यभिचार और अपनी चोरियों के लिए भी पश्‍चात्ताप नहीं किया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="10">
				<verse number="1">इसके बाद मैंने एक दूसरे शक्‍तिशाली स्‍वर्गदूत को आकाश से उतरते देखा। वह मेघ लपेटे हुए था और उसके सिर पर इन्‍द्रधनुष शोभायमान था। उसका मुखमण्‍डल सूर्य की तरह चमक रहा था और उसके पैर अग्‍निस्‍तम्‍भ-जैसे थे।</verse>
				<verse number="2">वह हाथ में एक खुली पुस्‍तिका लिये था। उसने अपना दाहिना पैर समुद्र पर रखा और बायाँ पैर पृथ्‍वी पर।</verse>
				<verse number="3">वह सिंहगर्जन-जैसे ऊंचे स्‍वर से चिल्‍ला उठा और उसके चिल्‍लाने के बाद सात मेघगर्जन बोलने लगे।</verse>
				<verse number="4">जब सात मेघगर्जन बोल चुके, तो मैं लिखने ही वाला था कि मैंने स्‍वर्ग से एक वाणी को यह कहते सुना, “सात मेघगर्जनों का सन्‍देश मुहरबन्‍द कर गुप्‍त रखो; उसे मत लिखो।”</verse>
				<verse number="5">तब जिस स्‍वर्गदूत को मैंने समुद्र और पृथ्‍वी पर खड़ा देखा था, उसने अपना दाहिना हाथ स्‍वर्ग की ओर ऊपर उठाया।</verse>
				<verse number="6">जो युग-युगों तक जीता रहता है, जिसने स्‍वर्ग और उस में जो कुछ है, पृथ्‍वी और उस पर जो कुछ है एवं समुद्र और उस में जो कुछ है, उसकी सृष्‍टि की, उसकी शपथ खा कर स्‍वर्गदूत ने यह कहा, “अब और देर नहीं होगी।</verse>
				<verse number="7">जिस दिन सातवें स्‍वर्गदूत की तुरही सुनाई पड़ेगी, उस दिन परमेश्‍वर का गुप्‍त रहस्‍य पूरा हो जायेगा, जैसा कि उसने अपने सेवकों, अर्थात् नबियों को सूचित किया था।”</verse>
				<verse number="8">जो वाणी मैंने स्‍वर्ग से आते हुए सुनी थी, वह उस समय फिर मुझे सम्‍बोधित कर बोली, “जाओ, जो स्‍वर्गदूत समुद्र और पृथ्‍वी पर खड़ा है, उसके हाथ से वह खुली पुस्‍तक ले लो।”</verse>
				<verse number="9">इसलिए मैंने स्‍वर्गदूत के पास जाकर उस से निवेदन किया कि वह मुझे पुस्‍तिका दे दे। उसने कहा, “इसे ले लो और खाओ। यह तुम्‍हारे पेट में कड़ुवी, किन्‍तु तुम्‍हारे मुँह में मधु-जैसी मीठी लगेगी।”</verse>
				<verse number="10">मैंने स्‍वर्गदूत के हाथ से पुस्‍तिका ले ली और खायी। वह मेरे मुँह में मधु-जैसी मीठी लगी, किन्‍तु जब मैं उसे खा चुका, तो मेरा पेट कड़ुवा हो गया।</verse>
				<verse number="11">तब मुझ से कहा गया, “तुम्‍हें फिर प्रजातियों, राष्‍ट्रों, भाषाओं और बहुत-से राजाओं के विषय में नबूवत करनी है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="11">
				<verse number="1">इसके बाद किसी ने मुझे मापक-दण्‍ड के रूप में एक सरकण्‍डा दिया और कहा: “उठो, परमेश्‍वर का मन्‍दिर, वेदी और वहाँ के आराधकों को नापो।</verse>
				<verse number="2">किन्‍तु मन्‍दिर का बाहरी प्रांगण छोड़ देना, उसे मत नापना; क्‍योंकि वह अन्‍यधर्मियों के हवाले कर दिया गया है और वे पवित्र नगर को बयालीस महीनों तक रौंदते रहेंगे।</verse>
				<verse number="3">मैं अपने दो सािक्षयों को आदेश दूँगा कि वे उन बारह सौ साठ दिनों तक टाट ओढ़े नबूवत करते रहें।”</verse>
				<verse number="4">ये साक्षी वे जैतून के दो पेड़ और दो दीपाधार हैं, जो पृथ्‍वी के प्रभु के सामने खड़े हैं।</verse>
				<verse number="5">यदि कोई इन्‍हें हानि पहुँचाना चाहता है, तो इनके मुख से आग निकलती है और वह इनके शत्रुओं को नष्‍ट कर देती है। जो इन्‍हें हानि पहुँचाना चाहेगा, उसे इसी प्रकार मरना होगा।</verse>
				<verse number="6">इन्‍हें आकाश का द्वार बन्‍द करने का अधिकार है, ताकि इनकी नबूवत के समय पानी नहीं बरसे। इन्‍हें पानी को रक्‍त में बदलने का और जब-जब ये चाहें, तब-तब पृथ्‍वी पर हर प्रकार की महामारी भेजने का अधिकार है।</verse>
				<verse number="7">जब ये अपनी साक्षी दे चुके होंगे, तो अगाध गर्त्त में से ऊपर उठनेवाला पशु इन से युद्ध करेगा और इन्‍हें परास्‍त कर इनका वध करेगा।</verse>
				<verse number="8">इनकी लाशें उस महानगर के चौक में पड़ी रहेंगी, जो लाक्षणिक भाषा में सदोम या मिस्र कहलाता है और जहाँ इनके प्रभु को क्रूस पर चढ़ाया गया था।</verse>
				<verse number="9">साढ़े तीन दिनों तक हर प्रजाति, कुल, भाषा और राष्‍ट्र के लोग इनकी लाशें देखने आयेंगे और इन्‍हें कबर में रखने की अनुमति नहीं देंगे।</verse>
				<verse number="10">पृथ्‍वी के निवासी इनके कारण उल्‍लसित हो कर आनन्‍द मनायेंगे और एक दूसरे को उपहार देंगे, क्‍योंकि ये दो नबी पृथ्‍वी के निवासियों को सताया करते थे।</verse>
				<verse number="11">किन्‍तु साढ़े तीन दिनों बाद परमेश्‍वर की ओर से इन दोनों में जीवन का श्‍वास आया और ये उठ खड़े हुए। तब सब देखनेवालों पर घोर आतंक छा गया।</verse>
				<verse number="12">स्‍वर्ग से एक उच्‍चवाणी इन से यह कहती हुई सुनाई पड़ी, “यहाँ, ऊपर आओ,” और ये अपने शत्रुओं के देखते-देखते बादल में स्‍वर्ग चले गये।</verse>
				<verse number="13">उसी समय भारी भूकम्‍प हुआ और नगर का दसवाँ भाग मिट्टी में मिल गया। सात हजार लोग भूकम्‍प में मर गये और जो बच गये, उन्‍होंने भयभीत हो कर स्‍वर्ग के परमेश्‍वर की स्‍तुति की।</verse>
				<verse number="14">अब दूसरी महाविपत्ति बीत गयी। देखो, तीसरी महाविपत्ति शीघ्र ही आनेवाली है।</verse>
				<verse number="15">सातवें स्‍वर्गदूत ने तुरही बजायी। इस पर स्‍वर्ग में वाणियाँ सुनाई पड़ीं, जो ऊंचे स्‍वर से कह रही थीं: “इस संसार का राज्‍य हमारे प्रभु और उसके मसीह का राज्‍य बन गया है। वह युग-युगों तक राज्‍य करेंगे।”</verse>
				<verse number="16">चौबीस धर्मवृद्ध, जो परमेश्‍वर के सामने अपने आसनों पर विराजमान हैं, मुँह के बल गिर पड़े और यह कहते हुए परमेश्‍वर की आराधना करने लगे:</verse>
				<verse number="17">“सर्वशक्‍तिमान् प्रभु परमेश्‍वर, जो है और जो था! हम तुझे धन्‍यवाद देते हैं, क्‍योंकि तूने अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन किया और राज्‍याधिकार ग्रहण कर लिया है।</verse>
				<verse number="18">“राष्‍ट्र क्रुद्ध हो गये थे, किन्‍तु अब तेरा क्रोध आ गया है और वह समय भी जब मृतकों का न्‍याय किया जायेगा; जब तेरे सेवकों, तेरे नबियों और तेरे सन्‍तों को पुरस्‍कार दिया जायेगा और उन सब को भी, चाहे वे छोटे या बड़े हों, जो तेरे नाम पर श्रद्धा रखते हैं। और वह समय आ पहुँचा जब उन लोगों का विनाश किया जायेगा, जो पृथ्‍वी का विनाश करते हैं।”</verse>
				<verse number="19">तब स्‍वर्ग में परमेश्‍वर का मन्‍दिर खुल गया और मन्‍दिर में परमेश्‍वर के विधान की मंजूषा दिखाई पड़ी। बिजलियाँ, वाणियाँ एवं मेघगर्जन उत्‍पन्न हुए, भूकम्‍प हुआ और भारी ओला-वृष्‍टि हुई।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="12">
				<verse number="1">आकाश में एक महान् चिह्‍न दिखाई दिया: सूर्य का वस्‍त्र ओढ़े एक महिला दिखाई पड़ी। उसके पैरों तले चन्‍द्रमा था और उसके सिर पर बारह नक्षत्रों का मुकुट।</verse>
				<verse number="2">वह गर्भवती थी और प्रसव-वेदना से पीड़ित होकर चिल्‍ला रही थी।</verse>
				<verse number="3">तब आकाश में एक अन्‍य चिह्‍न दिखाई पड़ा: लाल रंग का एक बहुत बड़ा पंखदार सर्प। उसके सात सिर थे, दस सींग थे और हर एक सिर पर एक मुकुट था।</verse>
				<verse number="4">उसकी पूँछ ने आकाश के एक तिहाई तारे बुहार कर पृथ्‍वी पर फेंक दिये। वह पंखदार सर्प प्रसव-पीड़ित महिला के सामने खड़ा रहा, जिससे वह नवजात शिशु को निगल जाये।</verse>
				<verse number="5">उस महिला ने एक पुत्र को जन्‍म दिया, जो पुरुष होकर लोह-दण्‍ड से सब राष्‍ट्रों पर शासन करेगा। किन्‍तु उस शिशु को उठा कर परमेश्‍वर और उसके सिंहासन तक पहुँचा दिया गया।</verse>
				<verse number="6">तब वह महिला निर्जन प्रदेश की ओर भाग गयी, जहाँ परमेश्‍वर ने उसके लिए आश्रय तैयार करवाया था और उसे बारह सौ साठ दिनों तक भोजन मिलने वाला था।</verse>
				<verse number="7">अब स्‍वर्ग में युद्ध छिड़ गया। मीखाएल और उसके दूतों को पंखदार सर्प से लड़ना पड़ा। पंखदार सर्प और उसके दूतों ने उनका सामना किया,</verse>
				<verse number="8">किन्‍तु वे नहीं टिक सके और स्‍वर्ग में उनके लिए कोई स्‍थान नहीं रहा।</verse>
				<verse number="9">तब वह विशालकाय पंखदार सर्प-वह पुराना साँप, जो दोष लगाने वाला शैतान कहलाता और सारे संसार को भटकाता है-अपने दूतों के साथ पृथ्‍वी पर पटक दिया गया।</verse>
				<verse number="10">मैंने स्‍वर्ग में किसी को ऊंचे स्‍वर से यह कहते सुना, “अब हमारे परमेश्‍वर का उद्धार, सामर्थ्य तथा राजत्‍व और उसके मसीह का अधिकार प्रकट हुआ है; क्‍योंकि हमारे भाई-बहिनों पर अभियोग लगाने वाला गिरा दिया गया है, जो दिन-रात हमारे परमेश्‍वर के सामने उन पर अभियोग लगाया करता था।</verse>
				<verse number="11">“वे मेमने के रक्‍त के द्वारा और अपनी साक्षी के वचन के द्वारा शैतान पर विजयी हुए; क्‍योंकि उन्‍होंने अपने जीवन का मोह छोड़कर मृत्‍यु का स्‍वागत किया।</verse>
				<verse number="12">“इसलिए स्‍वर्ग और उसके निवासी आनन्‍द मनायें। किन्‍तु धिक्‍कार तुम्‍हें, ओ पृथ्‍वी और समुद्र! क्‍योंकि यह जान कर कि मेरा थोड़ा समय ही शेष है, शैतान तीव्र क्रोध के आवेश में तुम पर उतर आया है।”</verse>
				<verse number="13">जब पंखदार सर्प ने देखा कि उसे पृथ्‍वी पर पटक दिया गया है, तो वह उस महिला का पीछा करने लगा, जिसने उस पुत्र-पुरुष को जन्‍म दिया था।</verse>
				<verse number="14">परन्‍तु महिला को विशालकाय गरुड़ के दो पंख मिले, जिससे वह निर्जन प्रदेश में अपने उस आश्रय-स्‍थान को उड़ जाये, जहाँ उसे, सर्प की पहुँच से परे, साढ़े तीन वर्ष तक भोजन मिलनेवाला था।</verse>
				<verse number="15">सर्प ने नदी-जैसी जलधारा अपने मुँह से उगल कर महिला के पीछे छोड़ दी, जिससे वह महिला को अपनी बाढ़ में बहा ले जाये,।</verse>
				<verse number="16">किन्‍तु पृथ्‍वी ने महिला की सहायता की और अपना मुँह खोल कर उस नदी को निगल गयी, जो पंखदार सर्प के मुँह से निकली थी।</verse>
				<verse number="17">इस पर पंखदार सर्प को महिला पर बड़ा क्रोध आया और वह उसकी शेष सन्‍तान से युद्ध करने निकला, अर्थात उन लोगों से जो परमेश्‍वर की आज्ञाओं का पालन करते और येशु के विषय में दी हुई साक्षी पर अटल रहते हैं।</verse>
				<verse number="18">इसके बाद पंखदार सर्प समुद्र के बालू पर खड़ा हो गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="13">
				<verse number="1">तब मैंने एक पशु को समुद्र में से ऊपर आते देखा। उसके दस सींग और सात सिर थे। उसके सींगों पर दस मुकुट थे और उसके प्रत्‍येक सिर पर एक ईशनिन्‍दक नाम अंकित था।</verse>
				<verse number="2">मैंने जिस पशु को देखा, वह चीते के सदृश था, किन्‍तु उसके पैर भालू के पैरों-जैसे थे और उसका मुँह सिंह के मुँह-जैसा था। पंखदार सर्प ने उसे अपना सामर्थ्य, अपना सिंहासन और महान अधिकार प्रदान किया।</verse>
				<verse number="3">ऐसा लग रहा था कि उसके एक सिर पर सांघातिक प्रहार किया गया था, किन्‍तु वह सांघातिक घाव अच्‍छा हो गया था। समस्‍त संसार आश्‍चर्यचकित हो कर उस पशु के पीछे हो लिया।</verse>
				<verse number="4">लोगों ने पंखदार सर्प की पूजा की, क्‍योंकि उसने पशु को अधिकार प्रदान किया था और उन्‍होंने यह कहते हुए पशु की भी पूजा की, “इस पशु की बराबरी कौन कर सकता है? इस से युद्ध करने में कौन समर्थ है?”</verse>
				<verse number="5">पशु को डींग मारने एवं ईश-निन्‍दा करने की अनुमति और बयालीस महीनों तक बने रहने का अधिकार दिया गया।</verse>
				<verse number="6">इस पर वह परमेश्‍वर का अपमान करने और उसके नाम, उसके निवास-स्‍थान और उन लोगों की निन्‍दा करने लगा, जो स्‍वर्ग में निवास करते हैं।</verse>
				<verse number="7">उसे सन्‍तों से युद्ध करने एवं उन्‍हें परास्‍त करने की अनुमति मिली और हर एक कुल, प्रजाति, भाषा और राष्‍ट्र पर अधिकार दिया गया।</verse>
				<verse number="8">पृथ्‍वी के वे सब निवासी पशु की पूजा करेंगे, जिनके नाम वध किये हुए मेमने के जीवन-ग्रन्‍थ में संसार के प्रारन्‍भ से अंकित नहीं हैं।</verse>
				<verse number="9">जिनके कान हों, वह सुन ले।</verse>
				<verse number="10">जिसे बन्‍दी बनना है, वह बन्‍दी बनाया जायेगा। जिसे तलवार से मरना है, वह तलवार से मारा जायेगा। अब सन्‍तों के धैर्य और विश्‍वास का समय है।</verse>
				<verse number="11">तब मैंने एक दूसरा पशु पृथ्‍वी में से ऊपर आते देखा। उसके मेमने के सींग-जैसे दो सींग थे और वह पंखदार सर्प की तरह बोलता था।</verse>
				<verse number="12">वह पहले पशु के निरीक्षण में से उसके समस्‍त अधिकार का उपयोग करता है। वह पृथ्‍वी और उसके निवासियों द्वारा पहले पशु की, जिसका सांघातिक घाव अच्‍छा हो गया है, पूजा करवाता है।</verse>
				<verse number="13">वह महान चमत्‍कार दिखाता है, यहाँ तक कि वह लोगों के देखते आकाश से पृथ्‍वी पर आग बरसाता है।</verse>
				<verse number="14">पशु के निरीक्षण में उस को जिन चमत्‍कारों को दिखाने की अनुमति मिली है, उन चमत्‍कारों द्वारा वह पृथ्‍वी के निवासियों को बहकाता है। वह पृथ्‍वी के निवासियों द्वारा उस पशु के आदर में एक प्रतिमा बनवाता है, जो तलवार का प्रहार सहने पर भी जीवित है।</verse>
				<verse number="15">उसे पशु की प्रतिमा में प्राण डालने की अनुमति मिली, जिसके फलस्‍वरूप वह प्रतिमा बोल सकी और उन सब को मरवा देती थी, जो पशु की प्रतिमा की आराधना नहीं करते थे।</verse>
				<verse number="16">वह दूसरा पशु सभी लोगों को-चाहे वे छोटे हों या बड़े, धनी हों या दरिद्र, स्‍वतन्‍त्र हों या दास-इसके लिए बाध्‍य करता है कि वे अपने दाहिने हाथ अथवा अपने माथे पर छाप लगवायें।</verse>
				<verse number="17">जिस पर वह छाप-पशु का नाम अथवा उसके नाम की संख्‍या-नहीं लगी है, वह लेन-देन नहीं कर सकता।</verse>
				<verse number="18">यहाँ समझ की आवश्‍यकता है। जो बुद्धिमान है, वह पशु के नाम की संख्‍या निकाले, क्‍योंकि वह किसी मनुष्‍य के नाम की संख्‍या है और उसकी संख्‍या छह सौ छियासठ है ।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="14">
				<verse number="1">मैंने फिर देखा। मेमना सियोन पर्वत पर खड़ा है। उसके साथ एक लाख चौवालीस हजार व्यक्‍ति हैं, जिनके माथे पर उसका नाम और उसके पिता का नाम अंकित है।</verse>
				<verse number="2">मैंने तेजी से बहती हुई नदियों के निनाद और घोर मेघगर्जन की-सी आवाज स्‍वर्ग से आती हुई सुनी। मैं जो स्‍वर सुन रहा था, वह वीणा बजाने वाले वीणा-वादकों का-सा स्‍वर था।</verse>
				<verse number="3">वे व्यक्‍ति सिंहासन के सामने और चार प्राणियों एवं धर्मवृद्धों के सामने मानो एक नया गीत गा रहे थे। उन एक लाख चौवालीस हजार व्यक्‍तियों के सिवा, जिन को पृथ्‍वी पर से खरीद लिया गया था,और कोई वह गीत नहीं सीख सकता था।</verse>
				<verse number="4">ये वे लोग हैं जो मूर्तिपूजा के संसर्ग से दूषित नहीं हुए हैं, ये कुँवारे हैं। जहाँ कहीं भी मेमना जाता है, ये उसके साथ चलते हैं। परमेश्‍वर और मेमने के लिए प्रथम फल के रूप में इन्‍हें मनुष्‍यों में से खरीदा गया है।</verse>
				<verse number="5">इनके मुख में झूठ नहीं पाया गया: ये अनिन्‍दनीय हैं।</verse>
				<verse number="6">तब मैंने एक अन्‍य स्‍वर्गदूत को मध्‍य आकाश में उड़ते देखा। पृथ्‍वी पर रहनेवालों को, हर एक राष्‍ट्र, कुल, भाषा और प्रजाति को सुनाने के लिए उसके पास एक शाश्‍वत शुभ-समाचार था।</verse>
				<verse number="7">वह ऊंचे स्‍वर से यह कह रहा था, “परमेश्‍वर पर श्रद्धा रखो! उसकी स्‍तुति करो! क्‍योंकि उसके न्‍याय का दिन आ गया है। जिसने स्‍वर्ग और पृथ्‍वी, समुद्र और जलस्रोतों की रचना की, उसकी आराधना करो।”</verse>
				<verse number="8">उसके पीछे एक दूसरा स्‍वर्गदूत आया और बोला, “उसका सर्वनाश हो गया है! महान नगरी बेबीलोन का सर्वनाश हो गया है! उसने सभी राष्‍ट्रों को अपने व्‍यभिचार की तीखी मदिरा पिलायी थी।”</verse>
				<verse number="9">फिर उसके पीछे एक तीसरा स्‍वर्गदूत आया और ऊंचे स्‍वर से बोला, “यदि कोई पशु या उसकी प्रतिमा की आराधना करेगा और अपने माथे या अपने हाथ पर उसकी छाप ग्रहण करेगा,</verse>
				<verse number="10">तो उसे परमेश्‍वर के क्रोध की मदिरा पिलायी जायेगी, जो बिना मिलावट के, उसके क्रोध के प्‍याले में ढाली गयी है। और वह पवित्र स्‍वर्गदूतों और मेमने के सामने आग और गन्‍धक की यन्‍त्रणा भोगेगा।</verse>
				<verse number="11">जो लोग पशु या उसकी प्रतिमा की आराधना करते अथवा उसके नाम की छाप ग्रहण करते हैं, उनकी यन्‍त्रणा का धूआँ युग-युगों तक ऊपर उठता रहेगा और उन्‍हें रात-दिन कभी चैन नहीं मिलेगा।”</verse>
				<verse number="12">अब सन्‍तों के धैर्य का समय है, जो परमेश्‍वर की आज्ञाओं का पालन करते और येशु में विश्‍वास बनाये रखते हैं।</verse>
				<verse number="13">मैंने स्‍वर्ग में किसी को मुझ से यह कहते सुना, “लिखो: धन्‍य हैं वे मृतक, जो अब से प्रभु में विश्‍वास करते हुए मरते हैं!” आत्‍मा कहता है, “ऐसा ही हो, ताकि वे अपने परिश्रम के बाद विश्राम करें, क्‍योंकि उनके सत्‍कर्म उनके साथ जाते हैं।”</verse>
				<verse number="14">मैंने देखा कि एक उजला बादल दिखाई पड़ रहा है। उस पर मानव पुत्र-जैसा कोई बैठा हुआ है। उसके सिर पर सोने का मुकुट है और हाथ में एक पैना हँसिया।</verse>
				<verse number="15">एक अन्‍य स्‍वर्गदूत मन्‍दिर से निकला और ऊंचे स्‍वर से पुकारते हुए बादल पर बैठनेवाले से बोला, “अपना हँसिया चला कर लुनिए, क्‍योंकि कटनी का समय आ गया है और पृथ्‍वी की फ़सल पक चुकी है।”</verse>
				<verse number="16">बादल पर बैठनेवाले ने अपना हँसिया पृथ्‍वी पर चलाया और पृथ्‍वी की फ़सल कट गयी।</verse>
				<verse number="17">तब एक दूसरा स्‍वर्गदूत स्‍वर्ग के मन्‍दिर से निकला। वह स्‍वयं एक पैना हँसिया लिये था।</verse>
				<verse number="18">एक और स्‍वर्गदूत ने, जिसे अग्‍नि पर अधिकार था, वेदी पर से आ कर ऊंचे स्‍वर से उस स्‍वर्गदूत से कहा, जो पैना हँसिया लिये था, “अपना पैना हँसिया चला कर पृथ्‍वी की दाखबारी के गुच्‍छे बटोर लीजिए, क्‍योंकि उसके अंगूर पक चुके हैं।”</verse>
				<verse number="19">इस पर स्‍वर्गदूत ने अपना हँसिया चलाया और पृथ्‍वी की दाखबारी की फ़सल बटोर कर उस परमेश्‍वर के कोप-रूपी विशाल कुण्‍ड में डाल दिया।</verse>
				<verse number="20">नगर के बाहर कुण्‍ड रौंद दिया गया और उस में से जो रक्‍त निकला, वह तीन सौ किलोमीटर की दूरी तक, घोड़ों की बागडोर की ऊंचाई तक, पहुँच गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="15">
				<verse number="1">मैंने स्‍वर्ग में से एक और महान एवं आश्‍चर्यजनक चिह्‍न देखा। सात स्‍वर्गदूत सात विपत्तियाँ लिये थे। ये अन्‍तिम विपत्तियाँ हैं, क्‍योंकि इनके द्वारा परमेश्‍वर का क्रोध पूरा हो जाता है।</verse>
				<verse number="2">मैंने आग से मिश्रित काँच के समुद्र-सा कुछ देखा। वे व्यक्‍ति जिन्‍होंने पशु पर, उसकी प्रतिमा पर और उसके नाम की संख्‍या पर विजय पाई थी, काँच के समुद्र के तट पर खड़े थे। वे परमेश्‍वर की वीणाएँ लिये</verse>
				<verse number="3">परमेश्‍वर के सेवक मूसा का गीत और मेमने का गीत गाते हुए कह रहे थे: “सर्वशक्‍तिमान प्रभु परमेश्‍वर! तेरे कार्य महान और अपूर्व हैं। राष्‍ट्रों के राजा! तेरे मार्ग न्‍यायसंगत और सच्‍चे हैं।</verse>
				<verse number="4">प्रभु! कौन तुझ पर श्रद्धा और तेरे नाम की स्‍तुति नहीं करेगा? क्‍योंकि तू ही पवित्र है। सभी राष्‍ट्र आ कर तेरी आराधना करेंगे, क्‍योंकि तेरे न्‍यायसंगत निर्णय प्रकट हो गये हैं।”</verse>
				<verse number="5">इसके बाद मैंने देखा कि स्‍वर्ग में साक्षी-शिविर का मन्‍दिर खुल रहा है।</verse>
				<verse number="6">उस मन्‍दिर में से सात विपत्तियाँ लिये सात स्‍वर्गदूत निकले। वे स्‍वच्‍छ और उज्‍ज्‍वल छालटी पहने थे और उनके वक्षस्‍थल पर स्‍वर्ण मेखलाएँ बाँधी हुई थीं।</verse>
				<verse number="7">चार प्राणियों में से एक ने सात स्‍वर्गदूतों को सात सोने के प्‍याले दिये, जिन में युग-युगों तक जीवित रहने वाले परमेश्‍वर का क्रोध भरा हुआ था।</verse>
				<verse number="8">परमेश्‍वर की महिमा और उसके सामर्थ्य के कारण मन्‍दिर धूएँ से भर गया था और कोई तब तक मन्‍दिर में प्रवेश नहीं कर सकता था, जब तक सात स्‍वर्गदूतों की सात विपत्तियाँ पूरी न हो जायें।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="16">
				<verse number="1">मुझे मन्‍दिर में से एक गम्‍भीर वाणी सुनाई पड़ी, जो सात स्‍वर्गदूतों से यह कह रही थी, “जाओ! परमेश्‍वर के क्रोध के सात प्‍याले पृथ्‍वी पर उँडेल दो।”</verse>
				<verse number="2">पहला स्‍वर्गदूत गया और उसने पृथ्‍वी पर अपना प्‍याला उँडेल दिया। जिन लोगों पर पशु की छाप लगी थी और जो उसकी प्रतिमा की आराधना करते थे, उनके शरीर पर घृणित और दु:खदायी फोड़े निकल आये।</verse>
				<verse number="3">दूसरे स्‍वर्गदूत ने समुद्र पर अपना प्‍याला उँडेला। समुद्र मृतक के रक्‍त-जैसा बन गया और समुद्र में रहनेवाले सभी प्राणी मर गये।</verse>
				<verse number="4">तीसरे स्‍वर्गदूत ने नदियों और जलस्रोतों पर अपना प्‍याला उँडेला। वे रक्‍त बन गये।</verse>
				<verse number="5">तब मैंने जल के स्‍वर्गदूत को यह कहते सुना, “हे परमपावन! जो है और जो था, तेरे ये निर्णय न्‍यायसंगत हैं;</verse>
				<verse number="6">क्‍योंकि उन्‍होंने सन्‍तों और नबियों का रक्‍त बहाया और तूने उन्‍हें रक्‍त पिलाया। वे अपनी करनी का फल भोग रहे हैं।”</verse>
				<verse number="7">और मैंने वेदी को यह कहते सुना, “सर्वशक्‍तिमान प्रभु परमेश्‍वर! तेरे निर्णय वास्‍तव में सच्‍चे और न्‍यायसंगत हैं।”</verse>
				<verse number="8">चौथे स्‍वर्गदूत ने सूर्य पर अपना प्‍याला उँडेला। सूर्य को मनुष्‍यों को आग से जलाने की अनुमति मिली।</verse>
				<verse number="9">मनुष्‍य प्रचण्‍ड ताप से जल गये। उन्‍होंने उन विपत्तियों पर अधिकार रखने वाले परमेश्‍वर के नाम की निन्‍दा की, लेकिन उन्‍होंने पश्‍चात्ताप नहीं किया और परमेश्‍वर की स्‍तुति करना नहीं चाहा।</verse>
				<verse number="10">पाँचवें स्‍वर्गदूत ने पशु के सिंहासन पर अपना प्‍याला उँडेला। पशु के राज्‍य पर अन्‍धकार छा गया। लोग पीड़ा से विकल हो कर अपनी जीभें चबाने लगे।</verse>
				<verse number="11">उन्‍होंने अपनी पीड़ाओं और फोड़ों के कारण स्‍वर्ग के परमेश्‍वर की निन्‍दा की, लेकिन उन्‍होंने अपने कर्मों के लिए पश्‍चात्ताप नहीं किया।</verse>
				<verse number="12">छठे स्‍वर्गदूत ने महानदी फरात पर अपना प्‍याला उँडेला। फरात नदी का पानी सूख गया, जिससे पूर्व दिशा के राजाओं का प्रवेश मार्ग तैयार हो जाये।</verse>
				<verse number="13">तब मैंने पंखदार सर्प के मुँह से, पशु के मुँह से और झूठे नबी के मुँह से मेंढक-जैसे तीन अशुद्ध आत्‍माओं को निकलते देखा।</verse>
				<verse number="14">ये दुष्‍टात्‍माएँ हैं, जो चमत्‍कार दिखाती हैं और सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के महादिवस के युद्ध के लिए समस्‍त संसार के राजाओं को एकत्र करने जाती हैं।</verse>
				<verse number="15">“सावधान! मैं चोर की तरह आ रहा हूँ। धन्‍य है वह, जो जागता और वस्‍त्र पहने रहता है! कहीं ऐसा न हो कि वह नंगा फिरे और लोग उसकी नग्‍नता देखें।”</verse>
				<verse number="16">उन्‍होंने राजाओं को उस स्‍थान पर एकत्र किया, जो इब्रानी में हरमगिदोन कहलाता है।</verse>
				<verse number="17">सातवें स्‍वर्गदूत ने हवा पर अपना प्‍याला उँडेला और मन्‍दिर के सिंहासन में से एक गम्‍भीर वाणी यह कहते सुनाई पड़ी, “समाप्‍त हो गया है”।</verse>
				<verse number="18">इस पर बिजलियाँ, वाणियाँ एवं मेघगर्जन उत्‍पन्न हुए और भारी भूकम्‍प हुआ। पृथ्‍वी पर मनुष्‍य की उत्‍पत्ति के समय से इतना भारी भूकम्‍प कभी नहीं हुआ था।</verse>
				<verse number="19">महानगर के तीन खण्‍ड हो गये और राष्‍ट्रों के नगरों का सर्वनाश हो गया। परमेश्‍वर ने महान नगरी बेबीलोन को याद किया और उसे अपने क्रोध की तीखी मदिरा का प्‍याला पिलाया।</verse>
				<verse number="20">सभी द्वीप विलीन हो गये और पर्वत लुप्‍त हो गये,</verse>
				<verse number="21">आकाश से मन-मन भर के बड़े ओले मनुष्‍यों पर गिरे। ओला-वृष्‍टि की विपत्ति के कारण मनुष्‍यों ने परमेश्‍वर की निन्‍दा की, क्‍योंकि वह विपत्ति बहुत भारी थी।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="17">
				<verse number="1">जो सात स्‍वर्गदूत सात प्‍याले लिये थे, उन में से एक ने मेरे पास आ कर कहा, “आइए, मैं आप को उस महावेश्‍या का दण्‍ड दिखाऊंगा, जो महासमुद्र के किनारे विराजमान है।</verse>
				<verse number="2">पृथ्‍वी के राजाओं ने उसके साथ व्‍यभिचार किया और पृथ्‍वी के निवासी उसके व्‍यभिचार की मदिरा पी कर मतवाले हो गये हैं।”</verse>
				<verse number="3">मैं आत्‍मा से आविष्‍ट हो गया और स्‍वर्गदूत मुझे निर्जन प्रदेश की ओर ले गया। मैंने वहाँ एक स्‍त्री को एक लाल पशु पर बैठा हुआ देखा। पशु के सारे शरीर पर ईश-निन्‍दक शब्‍द अंकित थे। उसके सात सिर और सात सींग थे।</verse>
				<verse number="4">स्‍त्री बैंगनी और लाल वस्‍त्र पहने थी और स्‍वर्ण, मणियों एवं मोतियों से विभूषित थी। वह हाथ में सोने का प्‍याला लिये थी, जो उसके व्‍यभिचार के घृणित एवं दूषित कर्मों से भरा हुआ था।</verse>
				<verse number="5">उसके माथे पर एक रहस्‍यमय नाम अंकित था: “महान बेबीलोन। वेश्‍याओं और पृथ्‍वी के सभी घृणित कर्मों की माता।”</verse>
				<verse number="6">मैंने देखा कि वह स्‍त्री सन्‍तों का रक्‍त और येशु के सािक्षयों का रक्‍त पी कर मतवाली है। मैं उसे देख कर बड़े अचम्‍भे में पड़ गया।</verse>
				<verse number="7">स्‍वर्गदूत ने मुझ से कहा, “आप आश्‍चर्य क्‍यों करते हैं? मैं आप को उस स्‍त्री का रहस्‍य बताऊंगा और उस पशु का भी, जिस पर वह सवार है और जिसके सात सिर और दस सींग हैं।</verse>
				<verse number="8">“आपने जिस पशु को देखा, जो था और अब नहीं है, वह अगाध गर्त्त में से ऊपर आयेगा और उसका सर्वनाश हो जायेगा। पृथ्‍वी के वे निवासी, जिनके नाम संसार के प्रारम्‍भ से जीवन-ग्रन्‍थ में अंकित नहीं हैं, पशु को देख कर अचम्‍भे में पड़ जायेंगे, क्‍योंकि वह था और अब नहीं है और फिर आगे आने वाला है।</verse>
				<verse number="9">इसे समझने के लिए सूक्ष्म बुद्धि कि आवश्‍यकता है। सात सिर वे सात पहाड़ हैं, जिन पर वह स्‍त्री विराजमान है। वे सात राजा भी हैं:</verse>
				<verse number="10">उन में से पाँच का पतन हो चुका है, एक विद्यमान है और अन्‍तिम अब तक नहीं आया, किन्‍तु जब वह आयेगा, तो थोड़े ही समय तक बना रहेगा।</verse>
				<verse number="11">वह पशु, जो पहले था और अब नहीं है, आठवाँ है; लेकिन वह वास्‍तव में सात राजाओं में से एक है और उसका सर्वनाश हो जायेगा।</verse>
				<verse number="12">आपने जिन दस सींगों को देखा, वे दस राजा हैं। उन्‍हें अब तक राज्‍य नहीं मिला है, परन्‍तु उन्‍हें घड़ी भर के लिए ही पशु के साथ राज्‍यधिकार प्रदान किया जायेगा।</verse>
				<verse number="13">उनका एक ही अभिप्राय है-वे अपना सामर्थ्य और अधिकार पशु को अर्पित करेंगे।</verse>
				<verse number="14">वे मेमने से युद्ध करेंगे और मेमना उन्‍हें परास्‍त कर देगा, क्‍योंकि वह प्रभुओं का प्रभु एवं राजाओं का राजा है। मेमने के साथ उसके अनुयायी भी विजयी होंगे: वे बुलाये गये हैं, निर्वाचित हैं और विश्‍वासी भी हैं।”</verse>
				<verse number="15">स्‍वर्गदूत ने मुझ से यह कहा, “आपने जिस समुद्र को देखा, जहाँ महावेश्‍या बैठी हुई है, उस समुद्र का अर्थ है: प्रजातियाँ, जनसमूह, राष्‍ट्र और भाषाएँ।</verse>
				<verse number="16">आपने जिन दस सींगों और पशु को देखा, वे वेश्‍या से बैर करेंगे। वे उसे नंगा कर एकाकी छोड़ देंगे, उसका मांस खाएँगे और उसे आग में जला देंगे;</verse>
				<verse number="17">क्‍योंकि परमेश्‍वर ने उन्‍हें प्रेरित किया कि वे उसका अभिप्राय पूरा करें और वे एकमत हो कर पशु को तब तक अपना राज्‍य सौंप दें, जब तक परमेश्‍वर का वचन पूरा न हो जाये।</verse>
				<verse number="18">आपने जिस स्‍त्री को देखा, वह तो वह महानगर हैं, जो पृथ्‍वी के राजाओं पर शासन करता है।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="18">
				<verse number="1">इसके बाद मैंने एक अन्‍य स्‍वर्गदूत को स्‍वर्ग से उतरते देखा। वह महान अधिकार से सम्‍पन्न था और पृथ्‍वी उसके तेज से प्रदीप्‍त हो उठी।</verse>
				<verse number="2">उसने ऊंचे स्‍वर से पुकार कर कहा: “उसका पतन हो गया है! महानगरी बेबीलोन का पतन हो गया है! वह भूतों का डेरा, हर प्रकार के अशुद्ध आत्‍माओं का अड्डा और हर प्रकार के अशुद्ध पक्षियों का नीड़ तथा अशुद्ध एवं घृणित पशुओं का मांद बन गया है,</verse>
				<verse number="3">क्‍योंकि सभी राष्‍ट्रों ने उसके व्‍यभिचार की तीखी मदिरा पी ली है, पृथ्‍वी के राजाओं ने उसके साथ व्‍यभिचार किया है और पृथ्‍वी के व्‍यापारी उसके अपार वैभव से धनी हो गये हैं।”</verse>
				<verse number="4">मुझे स्‍वर्ग में से एक अन्‍य वाणी यह कहते सुनाई पड़ी, “मेरी प्रजा! महानगरी में से निकल जाओ! कहीं ऐसा न हो कि तुम उसके पापों में भागीदार और उसकी विपत्तियों के शिकार बनो!</verse>
				<verse number="5">क्‍योंकि उसके पापों का अम्‍बार आकाश तक ऊंचा हो गया है और परमेश्‍वर ने उसके अपराधों का स्‍मरण किया है।</verse>
				<verse number="6">उस महानगरी ने जैसा किया, तुम भी उसके साथ वैसा ही करो। उसके कुकर्मों का दुगुना बदला चुकाओ और उसने जो प्‍याला दूसरों के लिए भरा है, उस में उसके लिए दुगुना ढाल दो।</verse>
				<verse number="7">उसने जितनी डींग मारी और जितना भोगविलास किया है, उसे उतनी यन्‍त्रणा और उतना शोक दो। वह अपने मन में यह कहती है, ‘मैं रानी की तरह सिंहासन पर विराजमान हूँ। मैं विधवा नहीं हूँ और कभी शोक नहीं मनाऊंगी।’</verse>
				<verse number="8">इसलिए एक ही दिन में उस पर विपत्तियाँ आ पड़ेंगी-मृत्‍यु, शोक और अकाल। वह आग में भस्‍म हो जायेगी; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर शक्‍तिशाली है और उसने उसे दोषी ठहराया है।”</verse>
				<verse number="9">जब पृथ्‍वी के राजा, जिन्‍होंने बेबीलोन के साथ व्‍यभिचार और भोगविलास किया, उसके जलने का धूआँ देखेंगे, तो वे रोयेंगे और उस पर विलाप करेंगे।</verse>
				<verse number="10">वे उसकी यन्‍त्रणा से भयभीत हो कर यह कहते हुए दूर ही खड़े रहेंगे, “शोक! तेरे लिए शोक! महानगरी! शक्‍तिशाली नगरी बेबीलोन! तुझे घड़ी-भर में ही दण्‍ड मिल गया!”</verse>
				<verse number="11">पृथ्‍वी के व्‍यापारी उस पर रोयेंगे और शोक मनायेंगे, क्‍योंकि कोई फिर कभी उनका माल नहीं खरीदेगा −</verse>
				<verse number="12">सोना और चाँदी, रत्‍न और मोती; मलमल, बैंगनी, रेशमी और लाल वस्‍त्र; हर प्रकार की सुगन्‍धित लकड़ियाँ; हाथी-दाँत, बहुमूल्‍य लकड़ी, पीतल, लोहे और संगमरमर के हर प्रकार के पात्र;</verse>
				<verse number="13">दालचीनी, इलायची, धूप और लोबान; मदिरा, तेल, मैदा और गेहूँ; बैल और भेड़ें; घोड़े और रथ; दास और युद्धबन्‍दी भी।</verse>
				<verse number="14">इसलिए व्‍यापारी बोले, “ओ महानगरी! तू जिस फल की कामना करती थी, वह तुझ से दूर चला गया। तेरे सारे वैभव और तड़क-भड़क का सर्वनाश हो गया। तू यह सब फिर नहीं देखेगी।”</verse>
				<verse number="15">इन वस्‍तुओं के व्‍यापारी, जो बेबीलोन के वैभव से धनी हो गये, उसकी यन्‍त्रणा से भयभीत हो कर दूर ही खड़े रहेंगे। वे यह कहते हुए रोयेंगे और शोक मनायेंगे,</verse>
				<verse number="16">शोक! शोक! यह महानगरी मलमल, बैंगनी एवं लाल वस्‍त्र पहने थी और स्‍वर्ण, मणियों एवं मोतियों से विभूषित थी।</verse>
				<verse number="17">यह सारा वैभव घड़ी-भर में ही उजाड़ हो गया।” जलयानों के कप्‍तान, जलयात्री, नाविक और समुद्र के व्‍यापारी, सब-के-सब दूर ही खड़े रहे</verse>
				<verse number="18">और उसके जलने का धूआँ देख कर ऊंचे स्‍वर से बोल उठे, “इस महानगरी की बराबरी कौन नगर कर सका?”</verse>
				<verse number="19">वे अपने सिर पर धूल डाल कर, रोते और विलाप करते हुए ऊंचे स्‍वर से कहते थे, “शोक! शोक इस महा नगरी पर! इस के वैभव से जहाज के सब मालिक धनी बन गये। यह घड़ी-भर में ही उजाड़ हो गयी।”</verse>
				<verse number="20">अब स्‍वर्गवासियो! सन्‍तो! प्रेरितो और नबियो! आनन्‍द मनाओ, क्‍योंकि परमेश्‍वर ने उसके विरुद्ध तुम्‍हें न्‍याय दिलाया है।</verse>
				<verse number="21">तब एक बलवान स्‍वर्गदूत ने चक्‍की के बड़े पाट-जैसा एक पत्‍थर उठाया और यह कहते हुए समुद्र में फेंका, “महानगरी बेबीलोन इसी वेग से गिरा दी जायेगी और उसका फिर कभी पता नहीं चलेगा।</verse>
				<verse number="22">“वीणावादकों और संगीतकारों की, मुरली और तुरही बजाने वालों की आवाज तुझ में फिर कभी सुनाई नहीं पड़ेगी; किसी भी व्‍यवसाय के कारीगर तुझ में फिर कभी नहीं मिलेंगे। “चक्‍की की आवाज तुझ में फिर कभी सुनाई नहीं पड़ेगी;</verse>
				<verse number="23">दीपक का प्रकाश तुझ में फिर कभी दिखाई नहीं देगा; वर और वधू का स्‍वर तुझ में फिर कभी सुनाई नहीं पड़ेगा। क्‍योंकि तेरे व्‍यापारी पृथ्‍वी के अधिपति थे और तूने अपने जादू द्वारा सभी राष्‍ट्रों को बहकाया।</verse>
				<verse number="24">बेबीलोन में नबियों, सन्‍तों और उन सब लोगों का रक्‍त पाया गया, जिनका पृथ्‍वी पर वध किया गया था।”</verse>
			</chapter>
			<chapter number="19">
				<verse number="1">इसके बाद मैंने स्‍वर्ग में एक विशाल जनसमुदाय की-सी ऊंची आवाज को यह गाते हुए सुना, “प्रभु की स्‍तुति करो! हमारे परमेश्‍वर को विजय, महिमा और सामर्थ्य!</verse>
				<verse number="2">क्‍योंकि उसके निर्णय सच्‍चे और न्‍यायसंगत हैं। उसने उस महावेश्‍या को दण्‍डित किया है, जो अपने व्‍यभिचार द्वारा पृथ्‍वी को दूषित करती थी। परमेश्‍वर ने उससे अपने सेवकों के रक्‍त का प्रतिशोध लिया है।”</verse>
				<verse number="3">तब उन्‍होंने फिर पुकार कर कहा, “प्रभु की स्‍तुति करो! महानगरी के जलने का धूआँ युग-युगों तक उठता रहेगा।”</verse>
				<verse number="4">चौबीस धर्मवृद्ध और चार प्राणी मुँह के बल गिर पड़े और उन्‍होंने यह कहते हुए सिंहासन पर विराजमान परमेश्‍वर की आराधना की, “आमेन! प्रभु की स्‍तुति करो!”</verse>
				<verse number="5">इसके बाद सिंहासन से एक वाणी यह कहते सुनाई पड़ी, “तुम सब, जो परमेश्‍वर की सेवा करते हो, और तुम छोटे-बड़े जो उस पर श्रद्धा रखते हो, हमारे परमेश्‍वर की स्‍तुति करो।”</verse>
				<verse number="6">तब मैंने एक विशाल जन-समुदाय की-सी आवाज, समुद्र की लहरों और गरजते हुए बादलों की प्रचंड आवाज को यह कहते हुए सुना, “प्रभु की स्‍तुति करो! हमारे सर्वशक्‍तिमान् प्रभु परमेश्‍वर ने राज्‍याधिकार ग्रहण किया है।</verse>
				<verse number="7">हम उल्‍लसित हो कर आनन्‍द मनायें और परमेश्‍वर की महिमा गायें, क्‍योंकि मेमने के विवाहोत्‍सव का समय आ गया है। उसकी दुलहन अपना शृंगार कर चुकी है</verse>
				<verse number="8">और स्‍वच्‍छ उज्‍ज्‍वल मलमल के वस्‍त्र से उसे सुसज्‍जित होने का अनुग्रह प्राप्‍त हुआ है; क्‍योंकि यह मलमल सन्‍तों के धर्माचरण से बना है।”</verse>
				<verse number="9">स्‍वर्गदूत ने मुझ से कहा, “यह लिखो: धन्‍य हैं वे, जो मेमने के विवाह-भोज में निमन्‍त्रित हैं!” और उसने मुझ से यह भी कहा, “ये परमेश्‍वर के सत्‍य वचन हैं।”</verse>
				<verse number="10">तब मैं उसकी आराधना करने के लिए उसके चरणों पर गिर पड़ा, लेकिन उस ने मुझ से यह कहा, “आप ऐसा नहीं करें। मैं भी आपका और आपके उन भाई-बहिनों का, जो येशु की दी हुई साक्षी सुरक्षित रखते हैं, साथी सेवक हूँ। आप परमेश्‍वर की ही आराधना करें, क्‍योंकि येशु की साक्षी नबूवत की आत्‍मा है।”</verse>
				<verse number="11">तब मैंने देखा कि स्‍वर्ग खुला है। एक सफेद घोड़ा दिखाई पड़ा और उस पर जो सवार है, वह ‘विश्‍वसनीय’ और ‘सच्‍चा’ कहलाता है। वह न्‍याय के अनुसार विचार और युद्ध करता है।</verse>
				<verse number="12">उसकी आँखें अग्‍नि की तरह धधकती हैं और उसके सिर पर अनेक मुकुट हैं। उसके शरीर पर एक नाम अंकित है, जिसे उसके अतिरिक्‍त और कोई नहीं जानता।</verse>
				<verse number="13">वह रक्‍त में डुबाया हुआ वस्‍त्र पहने है और उसका नाम है-“परमेश्‍वर का शब्‍द।”</verse>
				<verse number="14">स्‍वर्ग की सेनाएँ, सफेद एवं स्‍वच्‍छ मलमल पहने और सफेद घोड़ों पर सवार हो कर, उसके पीछे-पीछे चलती हैं।</verse>
				<verse number="15">राष्‍ट्रों को मारने के लिए उसके मुख से एक तेज तलवार निकल रही है। वह लोह-दण्‍ड से उन पर शासन करेगा और सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के कोप-रूपी दाखरस का कुण्‍ड रौंदेगा।</verse>
				<verse number="16">उसकी जाँघ के वस्‍त्र पर यह नाम अंकित है-“राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु।”</verse>
				<verse number="17">मैंने एक स्‍वर्गदूत को सूर्य में खड़ा देखा। उसने ऊंचे स्‍वर से पुकारते हुए मध्‍य आकाश में उड़ने वाले सब पक्षियों से कहा, “आओ और परमेश्‍वर के महाभोज के लिए एकत्र हो जाओ।</verse>
				<verse number="18">तुम राजाओं, सेनापतियों, शूरवीरों, घोड़ों, घुड़सवारों और सब लोगों का-चाहे वे स्‍वतन्‍त्र हों या दास, छोटे हों या बड़े-मांस खाओ।”</verse>
				<verse number="19">तब मैंने पशु और पृथ्‍वी के राजाओं को देखा और उन सेनाओं को भी, जो सफेद घोड़े पर सवार व्यक्‍ति और उसकी सेना से युद्ध करने के लिए एकत्र की गयी थीं।</verse>
				<verse number="20">पशु बन्‍दी बनाया गया और उसके साथ वह झूठा नबी भी, जिसने पशु के निरीक्षण में चमत्‍कार दिखा कर उन लोगों को बहकाया था, जिन्‍होंने पशु की छाप ग्रहण की थी और उसकी प्रतिमा की आराधना की थी। वे दोनों जीवित ही धधकते गन्‍धक के अग्‍निकुण्‍ड में डाल दिये गये।</verse>
				<verse number="21">शेष लोग घुड़सवार के मुख से निकलने वाली तलवार से मारे गये और सब पक्षी उनका मांस खा कर तृप्‍त हो गये।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="20">
				<verse number="1">इसके बाद मैंने एक स्‍वर्गदूत को स्‍वर्ग से उतरते देखा। उसके हाथ में अगाध गर्त्त की चाबी और एक बड़ी जंजीर थी।</verse>
				<verse number="2">उसने पंखदार सर्प को, उस पुराने साँप अर्थात् दोष लगानेवाले शैतान को, पकड़ कर एक हजार वर्ष के लिए बाँधा</verse>
				<verse number="3">और अगाध गर्त्त में डाल दिया। उसने अगाध गर्त्त बन्‍द कर उस पर मोहर लगायी, जिससे वह सर्प एक हजार वर्ष पूरे हो जाने तक राष्‍ट्रों को नहीं बहकाये। इसके बाद थोड़े समय के लिए उसे छोड़ दिया जाना आवश्‍यक है।</verse>
				<verse number="4">मैंने सिंहासन देखे। जो उन पर बैठने आये, उन्‍हें न्‍याय करने का अधिकार दिया गया। मैंने उन लोगों की आत्‍माओं को भी देखा, जिनके सिर येशु की साक्षी और परमेश्‍वर के वचन के कारण काटे गये थे, जिन्‍होंने पशु और उसकी प्रतिमा की आराधना नहीं की थी तथा अपने माथे और हाथों पर पशु की छाप अंकित नहीं होने दिया था। वे पुनर्जीवित हो कर मसीह के साथ एक हजार वर्ष तक राज्‍य करते रहे।</verse>
				<verse number="5">शेष मृतक एक हजार वर्ष पूरे हो जाने से पहले पुनर्जीवित नहीं हुए। यह पहला पुनरुत्‍थान है।</verse>
				<verse number="6">धन्‍य और पवित्र वह है, जो पहले पुनरुत्‍थान में सहभागी है। ऐसे लोगों पर द्वितीय मृत्‍यु का कोई अधिकार नहीं है। वे परमेश्‍वर और मसीह के पुरोहित होंगे और उनके साथ एक हजार वर्ष तक राज्‍य करेंगे।</verse>
				<verse number="7">एक हजार वर्ष पूरे हो जाने के बाद शैतान बन्‍दीगृह से छोड़ दिया जायेगा</verse>
				<verse number="8">और वह पृथ्‍वी के चार कोनों में बसने वाले राष्‍ट्रों को बहकाने के लिए और गोग एवं मागोग की सेनाओं को, जो समुद्र के बालू-कणों की तरह असंख्‍य हैं, युद्ध के लिए एकत्र करने निकलेगा।</verse>
				<verse number="9">वे सारी पृथ्‍वी पर फैल गये। उन्‍होंने सन्‍तों के शिविर और परमेश्‍वर के प्रिय नगर को घेर लिया, लेकिन आग आकाश से उतरी और उसने उन्‍हें भस्‍म कर दिया।</verse>
				<verse number="10">उन्‍हें बहकाने वाले शैतान को आग और गन्‍धक के कुण्‍ड में डाल दिया गया, जहाँ पशु और झूठा नबी डाल दिये गये थे। वे युग-युगों तक दिन रात यन्‍त्रणा भोगेंगे।</verse>
				<verse number="11">इसके बाद मैंने एक विशाल श्‍वेत सिंहासन और उस पर विराजमान व्यक्‍ति को देखा। पृथ्‍वी और आकाश उसके सामने लुप्‍त हो गये और उनका कहीं भी पता नहीं चला।</verse>
				<verse number="12">मैंने छोटे-बड़े, सब मृतकों को सिंहासन के सामने खड़ा देखा। पुस्‍तकें खोली गयीं। तब एक अन्‍य पुस्‍तक-अर्थात जीवन-ग्रन्‍थ खोला गया। पुस्‍तकों में लिखी हुई बातों के आधार पर मृतकों का उनके कर्मों के अनुसार न्‍याय किया गया।</verse>
				<verse number="13">समुद्र ने अपने मृतकों को प्रस्‍तुत किया। तब मृत्‍यु तथा अधोलोक ने अपने मृतकों को प्रस्‍तुत किया। हर एक का उसके कर्मों के अनुसार न्‍याय किया गया।</verse>
				<verse number="14">इसके बाद मृत्‍यु और अधोलोक, दोनों को अग्‍निकुण्‍ड में डाल दिया गया। यह अग्‍निकुण्‍ड द्वितीय मृत्‍यु है।</verse>
				<verse number="15">जिसका नाम जीवन-ग्रन्‍थ में लिखा हुआ नहीं मिला, वह अग्‍निकुण्‍ड में डाल दिया गया।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="21">
				<verse number="1">तब मैंने एक नया आकाश और एक नयी पृथ्‍वी देखी। पुराना आकाश तथा पुरानी पृथ्‍वी, दोनो लुप्‍त हो गये थे और समुद्र भी नहीं रह गया था।</verse>
				<verse number="2">मैंने पवित्र नगरी, नवीन यरूशलेम को परमेश्‍वर के यहाँ से आकाश में उतरते देखा। वह अपने दूल्‍हे के लिए सजायी हुई दुलहन की तरह अलंकृत थी।</verse>
				<verse number="3">तब मुझे सिंहासन से एक गम्‍भीर वाणी यह कहते सुनाई पड़ी, “देखो, यह है मनुष्‍यों के बीच परमेश्‍वर का निवास! वह उनके बीच निवास करेगा। वे उसकी प्रजा होंगे और परमेश्‍वर स्‍वयं उनके बीच रह कर उनका अपना परमेश्‍वर होगा।</verse>
				<verse number="4">वह उनकी आँखों से सब आँसू पोंछ डालेगा। इसके बाद न मृत्‍यु रहेगी, न शोक, न विलाप और न दु:ख, क्‍योंकि पुरानी बातें बीत चुकी हैं।”</verse>
				<verse number="5">तब सिंहासन पर विराजमान व्यक्‍ति ने कहा, “देखो, मैं सब कुछ नया कर रहा हूँ।” इसके बाद उसने कहा, “ये बातें लिखो, क्‍योंकि ये विश्‍वसनीय और सत्‍य हैं।”</verse>
				<verse number="6">उसने फिर मुझ से कहा, “कार्य समाप्‍त हो गया। अलफा और ओमेगा, आदि और अन्‍त मैं हूँ। मैं प्‍यासे को संजीवन जल के स्रोत से मुफ्‍त में पिलाऊंगा।</verse>
				<verse number="7">यह विजयी की विरासत है। मैं उनका परमेश्‍वर होऊंगा और वे मेरी संतान होंगे।</verse>
				<verse number="8">लेकिन कायरों, अविश्‍वासियों, नीचों, हत्‍यारों, व्‍यभिचारियों, ओझों, मूर्तिपूजकों और हर प्रकार के मिथ्‍यावादियों का अंत यह होगा − धधकती आग और गन्‍धक के कुण्‍ड में द्वितीय मृत्‍यु!”</verse>
				<verse number="9">जो सात स्‍वर्गदूत वे सात प्‍याले लिये थे, जिन में अन्‍तिम सात विपत्तियाँ भरी हुई थीं, उन में से एक ने मेरे पास आ कर कहा, “आइए, मैं आप को दुलहन, मेमने की पत्‍नी के दर्शन कराऊंगा।”</verse>
				<verse number="10">मैं आत्‍मा से आविष्‍ट हो गया और स्‍वर्गदूत ने मुझे एक विशाल तथा ऊंचे पर्वत पर ले जा कर पवित्र नगरी यरूशलेम दिखायी। वह स्‍वर्ग से परमेश्‍वर के यहाँ से उतर रही थी।</verse>
				<verse number="11">वह परमेश्‍वर की महिमा से विभूषित थी और बहुमूल्‍य रत्‍न तथा उज्‍ज्‍वल सूर्यकान्‍त की तरह चमक रही थी।</verse>
				<verse number="12">उसके चारों ओर एक बड़ी और ऊंची शहरपनाह थी, जिसमें बारह फाटक थे और हर एक फाटक के सामने एक स्‍वर्गदूत खड़ा था। फाटकों पर इस्राएल के बारह कुलों के नाम अंकित थे।</verse>
				<verse number="13">पूर्व की ओर तीन, उत्तर की ओर तीन, पश्‍चिम की ओर तीन और दक्षिण की ओर तीन फाटक थे।</verse>
				<verse number="14">शहरपनाह नींव के बारह पत्‍थरों पर खड़ी थी और उन पर मेमने के बारह प्रेरितों के नाम अंकित थे।</verse>
				<verse number="15">जो मुझ से बातें कर रहा था, उस के पास नगर, उस के फाटक और उस के परकोटे नापने के लिए एक मापक दण्‍ड, सोने का सरकण्‍डा था।</verse>
				<verse number="16">नगर वर्गाकार था। उसकी लम्‍बाई उसकी चौड़ाई के बराबर थी। स्‍वर्गदूत ने सरकण्‍डे से नगर नापा तो वह दो हजार दो सौ बीस किलोमीटर निकला। उसकी लम्‍बाई, चौड़ाई और ऊंचाई बराबर थी।</verse>
				<verse number="17">उसने उसकी शहरपनाह नापी, तो वह मनुष्‍यों में प्रचलित माप के अनुसार, जिसका स्‍वर्गदूत ने उपयोग किया, पैंसठ मीटर ऊंची निकली।</verse>
				<verse number="18">शहरपनाह सूर्यकान्‍त की बनी थी, लेकिन नगर विशुद्ध स्‍वर्ण का बना था, जो स्‍फटिक-जैसा चमकता था।</verse>
				<verse number="19">शहरपनाह की नींव नाना प्रकार के रत्‍नों की बनी थी। पहली परत सूर्यकान्‍त की थी, दूसरी नीलम की, तीसरी गोदन्‍ती की, चौथी मरकत की,</verse>
				<verse number="20">पाँचवीं गोमेदक की, छठी रुधिराख्‍य की, सातवीं स्‍वर्णमणि की, आठवीं फीरोजे की, नवीं पुखराज की, दसवीं रुद्राक्षक की, ग्‍यारहवीं धूम्रकान्‍त की और बारहवीं चन्‍द्रकान्‍त की।</verse>
				<verse number="21">बारह फाटक बारह मोतियों के बने थे, प्रत्‍येक फाटक एक-एक मोती का बना था। नगर का चौक पारदर्शी स्‍फटिक-जैसे विशुद्ध सोने का बना था।</verse>
				<verse number="22">मैंने उस में कोई मन्‍दिर नहीं देखा, क्‍योंकि सर्वशक्‍तिमान प्रभु परमेश्‍वर उसका मन्‍दिर है, और मेमना भी।</verse>
				<verse number="23">नगर को सूर्य अथवा चन्‍द्रमा के प्रकाश की आवश्‍यकता नहीं है, क्‍योंकि परमेश्‍वर की महिमा उसकी ज्‍योति और मेमना उसका प्रदीप है।</verse>
				<verse number="24">राष्‍ट्र उसकी ज्‍योति में चलेंगे और पृथ्‍वी के राजा उस में अपना वैभव ले आयेंगे।</verse>
				<verse number="25">उसके फाटक दिन में कभी बन्‍द नहीं होंगे और वहाँ कभी रात नहीं होगी।</verse>
				<verse number="26">राष्‍ट्रों का वैभव और सम्‍पत्ति उस में लायी जायेगी,</verse>
				<verse number="27">लेकिन उस में न तो कोई अपवित्र वस्‍तु प्रवेश कर पायेगी और न कोई ऐसा व्यक्‍ति, जो घृणित काम करता या झूठ बोलता है। वे ही प्रवेश कर पायेंगे, जिनके नाम मेमने के जीवन-ग्रन्‍थ में अंकित हैं।</verse>
			</chapter>
			<chapter number="22">
				<verse number="1">इसके बाद उसने मुझे स्‍फटिक-जैसे संजीवन जल की नदी दिखायी, जो परमेश्‍वर और मेमने के सिंहासन से बह रही थी।</verse>
				<verse number="2">नगर चौक के बीचों-बीच बहती हुई नदी के तट पर, दोनों ओर एक जीवन-वृक्ष था, जो बारह प्रकार के फल, हर महीने एक बार फल, देता था। उस पेड़ के पत्तों से राष्‍ट्रों की चिकित्‍सा होती है।</verse>
				<verse number="3">वहाँ कुछ भी नहीं रहेगा, जो अभिशाप के योग्‍य हो। वहाँ परमेश्‍वर और मेमने का सिंहासन होगा। उसके सेवक उसकी आराधना करेंगे।</verse>
				<verse number="4">वे उसे आमने-सामने देखेंगे और उसका नाम उनके माथे पर अंकित होगा।</verse>
				<verse number="5">वहाँ फिर कभी रात नहीं होगी। उन्‍हें दीपक या सूर्य के प्रकाश की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर उन्‍हें आलोकित करेगा और वे युग-युगों तक राज्‍य करेगे।</verse>
				<verse number="6">स्‍वर्गदूत ने मुझ से कहा, “ये बातें विश्‍वसनीय और सत्‍य हैं। जो नबियों को प्रेरित करता है, उस प्रभु परमेश्‍वर ने अपने दूत को भेजा है, जिससे वह अपने सेवकों को निकट भविष्‍य में होने वाली घटनाएँ दिखाये।</verse>
				<verse number="7">[येशु ने कहा,] “देखो, मैं शीघ्र ही आ रहा हूँ। धन्‍य है वह, जो इस पुस्‍तक की नबूवत के वचनों का पालन करता है!”</verse>
				<verse number="8">मैं − योहन − ने इन बातों को देखा और सुना। जब मैं देख और सुन चुका था, तो जिस स्‍वर्गदूत ने मुझे इन बातों को दिखाया था, मैं उसकी आराधना करने के लिए उसके चरणों पर गिर पड़ा,</verse>
				<verse number="9">लेकिन उसने मुझ से यह कहा, “आप ऐसा नहीं करें। मैं भी आपका, आपके भाई-बहिन नबियों का और उन लोगों का, जो इस पुस्‍तक की बातों का पालन करते हैं, साथी सेवक मात्र हूँ। आप परमेश्‍वर की ही आराधना करें।”</verse>
				<verse number="10">उसने मुझ से फिर कहा,“आप इस पुस्‍तक की नबूवत की बातों को गुप्‍त नहीं रखें, क्‍योंकि समय निकट है।</verse>
				<verse number="11">अधर्मी अब अधर्म करता रहे, कलुषित व्यक्‍ति कलुषित ही बना रहे; लेकिन धर्मी धार्मिक आचरण और सन्‍त पवित्रता की साधना करता जाये।”</verse>
				<verse number="12">[येशु ने कहा,] “देखो, मैं शीघ्र ही आ रहा हूँ। मेरा पुरस्‍कार मेरे पास है और मैं प्रत्‍येक मनुष्‍य को उसके कर्मों का प्रतिफल दूँगा।</verse>
				<verse number="13">मैं अलफा और ओमेगा हूँ, प्रथम और अन्‍तिम, आदि और अन्‍त हूँ।”</verse>
				<verse number="14">धन्‍य हैं वे, जो अपने आचरण-रूपी वस्‍त्र धोते हैं; वे जीवन-वृक्ष के अधिकारी होंगे और फाटकों से हो कर नगर में प्रवेश करेंगे।</verse>
				<verse number="15">कुत्ते, ओझे, व्‍यभिचारी, हत्‍यारे, मूर्तिपूजक, असत्‍य से प्रेम करनेवाले और मिथ्‍याचारी बाहर ही रहेंगे।</verse>
				<verse number="16">“मैं − येशु − ने कलीसियाओं के विषय में ये बातें प्रकट करने के लिए अपना दूत तुम्‍हारे पास भेजा है। मैं दाऊद का श्रेष्‍ठ वंशज तथा सन्‍तान हूँ, प्रभात का उज्‍ज्‍वल तारा हूँ।”</verse>
				<verse number="17">आत्‍मा तथा वधू, दोनों कहते हैं, “आइए।” जो सुनता है, वह उत्तर दे, “आइए।” जो प्‍यासा है, वह आये। जो चाहता है, वह उपहार में संजीवन जल ग्रहण करे।</verse>
				<verse number="18">जो लोग इस पुस्‍तक की नबूवत की बातें सुनते हैं, मैं उन सब को यह चेतावनी देता हूँ, “यदि कोई इन में कुछ जोड़ेगा, तो परमेश्‍वर इस पुस्‍तक में लिखी हुई विपत्तियाँ उस पर ढा देगा</verse>
				<verse number="19">और यदि कोई नबूवत की इस पुस्‍तक की बातों से कुछ निकालेगा, तो परमेश्‍वर इस पुस्‍तक में वर्णित जीवन-वृक्ष और पवित्र नगर से उसका भाग निकाल देगा।”</verse>
				<verse number="20">इन बातों की साक्षी देने वाला यह कहता है, “मैं अवश्‍य शीघ्र ही आ रहा हूँ।” आमेन! हे प्रभु येशु! आइए!</verse>
				<verse number="21">प्रभु येशु की कृपा आप सब पर बनी रहे।</verse>
			</chapter>
		</book>
	</testament>
</bible>